
निर्देशक : आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ, आचार्य महाश्रमण
संपादक/अनुवादक : प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा


© जैन विश्व भारती, लाडनूं
'आवश्यक' जैन साधु के लिए अवश्यकरणीय कार्य होता है। 'आवश्यक' से सम्बद्ध सूत्र पर व्याख्या-साहित्य भी उपलब्ध होता है। उसमें एक है—आवश्यक निर्युक्ति। उसका पहला खण्ड प्रकाशित हो चुका है। उसका दूसरा भाग अब सामने आ रहा है। प्रस्तुत ग्रन्थ के स्वाध्याय से चतुर्विध धर्मसंघ को संयम-पर्यवों को निर्मल रखने की प्रेरणा मिल सकती है। समणी कुसुमप्रज्ञाजी वर्षों से इस प्रकार के कार्य में संलग्न हैं। प्रस्तुत ग्रन्थ के प्रस्तुतीकरण में उनका श्रम मुखर हो रहा है। मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी द्वारा निरीक्षित यह ग्रन्थ सुमंगल का निमित्त बने, शुभाशंसा।
उत्तर हावड़ा, पश्चिम बंगालआचार्य महाश्रमण
११ जून २०१७
♦
प्राचीन भारतीय वाङ्मय में जैन आगमों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। सन् १९५५ में आचार्यश्री तुलसी ने मंचर गांव में जैन आगमों के संपादन का संकल्प व्यक्त किया। आचार्यश्री तुलसी के वाचना प्रमुखत्व तथा मुनि नथमलजी (आचार्यश्री महाप्रज्ञ) के प्रधान संपादकत्व में ३२ आगमों का मूल पाठ सामने आया। फिर दशवैकालिक आदि ग्रंथ समालोचनात्मक टिप्पण, संस्कृत छाया एवं हिंदी अनुवाद के साथ प्रकाशित हुए। जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित इन आगम ग्रंथों की विद्वत् समाज में भूरि-भूरि प्रशंसा हुई। पूज्यवरों ने अनेक साधा-साध्वियों एवं समणियों को इस महनीय कार्य में जोड़ा। फिर आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने अपनी प्रज्ञा से इस कार्य को विस्तार दिया। वर्तमान में आचार्यश्री महाश्रमण के निर्देशन में अनेक आगम ग्रंथ प्रकाश में आ चुके हैं।
इतिहास, दर्शन, समाज, संस्कृति, आयुर्वेद, भूगोल और ज्योतिष् से संबंधित अनेक नए तथ्य आगम-साहित्य में विकीर्ण रूप से बिखरे पड़े हैं। आगम-साहित्य के गूढ़ रहस्यों को प्रकट करने के लिए प्रथम व्याख्या-साहित्य लिखा गया, जिसका नाम निर्युक्ति रखा गया। संक्षिप्त शैली में निक्षेप पद्धति से शब्द की या विषय की व्याख्या करने वाला यह साहित्य अनेक नए तथ्यों को अपने भीतर समेटे हुए है।
मुख्यत: दस आगम ग्रंथों पर निर्युक्तियां लिखी गई हैं। आचार्य भद्रबाहु ने सर्वप्रथम आवश्यक सूत्र पर निर्युक्ति लिखी। आवश्यक जैन साधना का प्रायोगिक आध्यात्मिक अनुष्ठान है। यह अपने दोषों का पर्यालोचन करने तथा उनके परिमार्जन की सुंदर प्रक्रिया प्रस्तुत करता है, इसलिए इसे अध्यात्म का उत्कृष्ट ग्रंथ कहा जा सकता है। इसके मुख्य रूप से छह अध्ययन हैं— सामायिक, चतुर्विंशतिस्तव, वंदना, प्रतिक्रमण, कायोत्सर्ग और प्रत्याख्यान। यह अणुव्रती और महाव्रती—इन दोनों के द्वारा अवश्य आचरणीय है, इसलिए इसका नाम 'आवश्यक' पड़ा।
आगम एवं उससे संबंधित व्याख्या-साहित्य का संपादन कार्य कठिन एवं श्रम-साध्य तो है ही, साथ ही इसमें भाषा-शैली और विषय-वस्तु का गहन ज्ञान भी आवश्यक है। विभिन्न हस्तलिखित आदर्शों में जो पाठान्तर प्राप्त होते हैं, उनकी प्रासंगिकता का विमर्श कर मूल पाठ का निर्धारण संपादक की सूक्ष्म मनीषा का परिचायक है। समणी कुसुमप्रज्ञाजी विगत लगभग साढ़े तीन दशकों से आगम-व्याख्या साहित्य के संपादन के कार्य में संलग्न हैं। समणी कुसुमप्रज्ञाजी ने गूढ़ एवं दुरूह शोधकार्य के दायित्व को अपनी बौद्धिक विनयशीलता, ज्ञानगंभीरता एवं समरसता के लय से जिस तरह निर्विघ्न संपादित किया है, वह निश्चित ही विद्वत्जनों एवं सुधी पाठकों के लिए अत्यंत उपयोगी व प्रेरणास्पद सिद्ध हो सकेगा। समणी कुसुमप्रज्ञाजी के निष्ठापूर्ण श्रम हेतु हार्दिक कृतज्ञता।
जैन विश्व भारती इस महत्त्वपूर्ण ग्रंथ को प्रकाशित करते हुए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का अनुभव कर रही है। मैं मंगलकामना करता हूं कि भविष्य में भी जिनशासन की प्रभावना हेतु यह श्रुतयात्रा अनवरत चलती रहे और जैन विश्व भारती जन-जन तक आर्षवाणी को पहुंचाने का सार्थक प्रयास करती रहे।
१३ मई, २०१७बी. रमेशचंद बोहरा
लाडनूं अध्यक्ष, जैन विश्व भारती
♦
आवश्यक जैन साधना का प्रायोगिक आध्यात्मिक अनुष्ठान है। यह अपने दोषों का पर्यालोचन करके उनके परिमार्जन की सुंदर प्रक्रिया है, अत: इसे अध्यात्म का उत्कृष्ट ग्रंथ कहा जा सकता है। श्वेताम्बर परम्परा में श्रमणों के लिए यह ध्रुवयोग/नित्यकर्म है। पर्व तिथियों में श्रावक भी आवश्यक का अनुष्ठान करते हैं। आवश्यक के वैशिष्ट्य एवं महत्त्व का ज्ञान इस बात से किया जा सकता है कि इस पर सर्वाधिक व्याख्या ग्रंथ प्राप्त होते हैं तथा आचार्य भद्रबाहु ने भी सर्वप्रथम इस ग्रंथ पर निर्युक्ति लिखने की प्रतिज्ञा की।
इसका नाम आवश्यक इसीलिए पड़ा, क्योंकि श्रमणों एवं श्रावकों के लिए यह अवश्यकरणीय है।१ चौथे आवश्यक के नाम के आधार पर आवश्यक का एक नाम प्रतिक्रमण भी प्रसिद्ध है।
१. अनुद्वा. २८/२;
समणेण सावएण य, अवस्स कायव्वयं हवइ जम्हा।
अंतो अहो निसिस्स य, तम्हा आवस्सयं नाम।।
आवश्यक के निक्षेप
अनुयोगद्वार में आवश्यक के चार निक्षेप मिलते हैं—१. नाम २. स्थापना ३. द्रव्य ४. और भाव।२ इनमें नाम और स्थापना ये दो निक्षेप स्पष्ट हैं। द्रव्य आवश्यक का स्वरूप बताते हुए कहा है कि जो श्रामण्य योग्य गुणों से रहित हैं, छह कायों के प्रति करुणा से रहित हैं, हाथी और घोड़े की भांति निरंकुश हैं, आसक्त हैं तथा तीर्थंकर देव की आज्ञा के विपरीत स्वच्छंद होकर विहार करते हैं, उनका आवश्यक लोकोत्तरिक द्रव्य आवश्यक है।३ चेतना से रहित होकर यंत्रवत् आवश्यक करना भी द्रव्य आवश्यक है। द्रव्य आवश्यक में मन कहीं और रहता है, केवल मौखिक रूप से आवश्यक का उच्चारण होता है, इसमें मन की एकाग्रता आवश्यक के साथ नहीं जुड़ती, मात्र बाह्य क्रिया चलती है।४ इसके विपरीत तच्चित्त, तन्मय एवं एकाग्र होकर दोनों समय आवश्यक करना तथा आवश्यक और आवश्यककर्ता में कोई भेद नहीं रहना, यह लोकोत्तरिक भाव आवश्यक है।५ भाव आवश्यक में क्रिया के साथ चेतना जुड़ जाती है। आवश्यक तभी प्रभावी और शुद्धि में सहायक बनता है, जब वह अर्थसहित और भावक्रिया के साथ किया जाए।
२. अनुद्वा. ८-२७।
३. अनुद्वा. २१।
४. विभा ८५०।
५. अनुद्वा. २७।
आवश्यक के एकार्थक
जो क्रोधादि कषायों को दूर करके ज्ञानादि गुणों से आत्मा को भावित या वशीभूत करता है, वह आवश्यक है।१ दिगम्बर मत के अनुसार जो राग-द्वेषादि विभावों के वशीभूत नहीं होता, वह अवश है, उस अवश का आचरण या कार्य आवश्यक कहलाता है।२ जो आत्मा में रत्नत्रय का वास कराती है, वह क्रिया आवश्यक है।३ अनुयोगद्वार सूत्र में आवश्यक के अनेक पर्यायवाची शब्द मिलते हैं। ये एकार्थक न होकर आवश्यक के स्वरूप, महत्त्व एवं उसके विविध गुणों को प्रकट करने वाले हैं४—
१. विभा. ८७५, टी पृ २०७।
२. (क) मूला ५१५; ण वसो अवसो अवसस्स कम्म-मावस्सयं ति बोधव्वा।
(ख) नियमसार १४१;
जो ण हवदि अण्णवसो, तस्स दु कम्मं भणंति आवासं।
कम्मविणासणजोगो, णिव्वुदिमग्गो त्ति णिज्जुत्तो।।
३. भआविटी. पृ. १५३; आवासयंति रत्नत्रयमात्मनीति आवश्यका:।
४. अनुद्वा २८/१;
आवस्सयं अवस्सकरणिज्जं, धुवनिग्गहो विसोही य।
अज्झयणछक्कवग्गो, नाओ आराहणा मग्गो।।
आवश्यक—ज्ञानादि गुणों को अथवा योग और कषाय को चारों ओर से वश में करने के कारण आवश्यक नाम है।५ 'आवस्सग' की 'आवासक संस्कृत छाया होने से इसका एक अर्थ गुणों से आत्मा को वासित करना भी हो सकता है। विशेषावश्यक भाष्य की टीका में आपाश्रय और आवश्य छाया भी की है। आपाश्रय का अर्थ है, जो गुणों का आधार है। आवश्य का अर्थ है—जो जीव को चारों ओर से ज्ञान, दर्शन आदि गुणों का वशवर्ती बनाता है।६
५. अनुद्वामहेटी पृ. २८; ज्ञानादिगुणा मोक्षो वा आसमन्ताद् वश्य: क्रियतेऽनेनेत्यावश्यकम्।।
६. विभा ८७४,८७५, पृ २०७,२०८
अवश्यकरणीय—अवश्यकरणीय अनुष्ठान।
ध्रुवनिग्रह—अनादि संसार का निग्रह करने वाला। अनुयोगद्वारचूर्णि में कर्म, कषाय और इंद्रिय को ध्रुव माना है। आवश्यक के द्वारा इनका निग्रह होता है, अत: इसे ध्रुवनिग्रह कहा है। ध्रुव का दूसरा अर्थ अवश्य भी किया है।७ अर्थात् अवश्य ही निग्रह होता है। विशेषावश्यक भाष्य की मलधारी हेमचन्द्र की टीका में ध्रुव और निग्रह को अलग-अलग शब्द मानकर व्याख्या की गयी है। उसके अनुसार अर्थ की दृष्टि से ध्रुव या शाश्वत होने के कारण आवश्यक का एक नाम ध्रुव तथा इंद्रिय-विषय और कषायरूप भावशत्रु का निग्रह करने से आवश्यक का एक नाम केवल निग्रह है।८ आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार आवश्यक दिनचर्या और रात्रिचर्या का निश्चित रूप से नियमन करने वाला है, इसलिए इसका नाम ध्रुवनिग्रह है।९ दशवैकालिक सूत्र में मुनि के लिए ध्रुवयोग का विधान है।१०
७. अनुद्वाचू.पृ. १४; कम्ममट्ठविहं कसाया इंदिया वा धुवा इमेण जम्हा तेसिं निग्गहो कज्जइ तम्हा धुवनिग्गहो, अवस्सं वा निग्गहो।
८. विभामहेटी. पृ. २०८।
९. अणुओगदाराइं पृ.३८।
१०. दश.१०/१०; संजमधुवजोगजुत्ते।
विशोधि—कर्म मलिन आत्मा को विशुद्ध करने के कारण विशोधि।११
११. अनुद्वाचू पृ. १४; कम्ममलिणो आता विसोहिज्जतीति विसोही।
अध्ययनषट्वर्ग—सामायिक आदि छह अध्ययनों से युक्त। टीकाकार मलधारी हेमचन्द्र ने 'अज्झयणछक्क' और 'वग्ग'—इन दोनों को अलग-अलग मानकर व्याख्या की है। उनके अनुसार सामायिक आदि छह अध्ययनों से युक्त होने के कारण आवश्यक का एक नाम अध्ययनषट्क तथा रागादि दोषों को दूर से ही परिहार करने के कारण एक नाम वर्ग या वर्ज है।१
१. विभामहेटी. पृ. २०८; सामायिकादिषडध्ययनात्मक-
त्वादध्ययनषट्कम्। वृजी वर्जने वृज्यन्ते दूरत: परिह्रियन्ते रागादयो दोषा अनेनेति वर्ज:।
न्याय—अभीष्टार्थ की सिद्धि का सम्यक् उपाय होने के कारण न्याय/अथवा आत्मा और कर्म के अनादिकालीन संबंध का अपनयन करने के कारण न्याय है।२
२. विभामहेटी. पृ २०८; जीवकर्मसम्बन्धापनयनाद् न्याय:।
आराधना—ज्ञान, दर्शन, चारित्र की अथवा मोक्ष की आराधना का हेतु होने के कारण आराधना।
मार्ग—मोक्ष तक पहुंचाने का मार्ग। आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार आत्मालोचन और आत्मनिरीक्षण की ओर ले जाने के कारण आवश्यक का एक नाम मार्ग है।३
३. अणुओगदाराइं पृ.३९।
आवश्यक का रचनाकाल
आवश्यक में जो शाश्वत आध्यात्मिक तत्त्व निबद्ध हैं, वे प्रवाह रूप से अनादि हैं। आवश्यककर्ता एवं रचनाकाल के बारे में इतिहास में कोई सामग्री नहीं मिलती। आचार्य भद्रबाहु के समक्ष भी इसका कर्तृत्व स्पष्ट नहीं था, अन्यथा दशवैकालिक निर्यूहण कर्ता की भांति इसके कर्ता का भी निर्युक्ति में उल्लेख कर देते। पंडित सुखलालजी के अनुसार आवश्यक सूत्र ईस्वी सन् से पूर्व पांचवीं शताब्दी से लेकर चौथी शताब्दी के पूर्वार्द्ध में रचा होना चाहिए।४ इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं कि ईस्वी सन् से पूर्व पांच सौ छब्बीसवें वर्ष में भगवान महावीर का निर्वाण हुआ। वीर-निर्वाण के २० वर्ष बाद सुधर्मा स्वामी का निर्वाण हुआ। आवश्यक सूत्र न तीर्थंकर की कृति है और न ही गणधर की। तीर्थंकर की कृति इसलिए नहीं, क्योंकि वे अर्थ का उपदेश मात्र करते हैं, सूत्र नहीं रचते। आवश्यक सूत्र गणधर रचित न होने का एक कारण यह है कि इस सूत्र की गणना अंगबाह्य सूत्र में है, अत: यह सुधर्मा के बाद किसी आचार्य द्वारा रचित माना जाना चाहिए। यह चतुर्दश पूर्वधर आचार्य भद्रबाहु से पूर्व किसी आचार्य या स्थविर कृत रचना होनी चाहिए, क्योंकि भद्रबाहु ने इस पर निर्युक्ति लिखी है अथवा पूर्ववर्ती या समकालीन किसी आचार्य द्वारा रचित माना जाना चाहिए।
४. दर्शन और चिंतन खंड १ पृ ३८।
वस्तुत: आवश्यकसूत्र उतना ही पुराना होना चाहिए, जितना नमस्कार महामंत्र, क्योंकि आवश्यक निर्युक्ति में नमस्कार महामंत्र के पांचों पदों की लगभग १३९ गाथाओं में विस्तृत व्याख्या है। आवश्यक निर्युक्ति ६४५/२ में उल्लेख है कि नमस्कारपूर्वक सामायिक करनी चाहिए, अत: नमस्कार मंत्र भी उतना ही पुराना होना चाहिए, जितना सामायिक सूत्र या आवश्यक सूत्र। पंडित दलसुखभाई ने इसे गणधर प्रणीत सिद्ध करने का प्रयत्न किया है।५
५. गणधरवाद, भूमिका पृ ७-९।
आवश्यकों का क्रम एवं वैशिष्ट्य
आवश्यक छह हैं—१. सामायिक २. चतुर्विंशतिस्तव ३. वंदना ४. प्रतिक्रमण ५. कायोत्सर्ग ६. और प्रत्याख्यान। छहों आवश्यकों के क्रम का निरूपण बहुत वैज्ञानिक और क्रमबद्ध हुआ है। किसी भी धार्मिक उपासना में जब तक समता का धरातल पुष्ट नहीं होता, तब तक भक्ति के क्षेत्र में चरणन्यास नहीं किया जा सकता और न ही समभाव में स्थित महापुरुषों के प्रति प्रणति हो सकती है, अत: प्रथम सामायिक आवश्यक है। सामायिक करने वाला व्यक्ति उसके प्रणेता की स्तुति करता है, वे नियमत: तीर्थंकर ही हो सकते हैं। दूसरे आवश्यक में अर्हत् और सिद्धों की स्तुति करके साधक अपने दृष्टिकोण को विशुद्ध बनाता है तथा उनके गुणों को अपनाने की दिशा में प्रस्थान करता है। प्रमोदभाव या गुणग्राहकता का विकास होने पर व्यक्ति अपने से ज्ञानी, तीर्थंकरों की वाणी के उपदेशक तथा उनके प्रतिनिधि आचार्य के चरणों में सिर झुकाता है। झुकने वाला व्यक्ति स्वत: नम्र एवं सरल बन जाता है। सरल व्यक्ति ही कृत दोषों की आलोचना कर सकता है, अत: वंदना के बाद प्रतिक्रमण आवश्यक का क्रम उपयुक्त है। पंडित सुखलालजी के अनुसार वंदना के पश्चात् प्रतिक्रमण रखने का आशय यह है कि गुरु को वंदन करके उनकी साक्षी से आत्मालोचन करके दोषों का परिमार्जन किया जाता है। गुरु को वंदन किए बिना वह सरलता से अपने दोषों को प्रकट नहीं कर सकता१। प्रतिक्रमण के बाद कायोत्सर्ग द्वारा दोष-विशुद्धि की जाती है। कायोत्सर्ग द्वारा तन और मन की स्थिरता सधने पर दोषों का परिमार्जन स्वत: हो जाता है। कायोत्सर्ग से व्यक्ति के भीतर चित्त-शुद्धि, स्थिरता एवं एकाग्रता सधती है, तभी वह भविष्य में अकरणीय और प्रतिकूल प्रवृत्ति का प्रत्याख्यान करता है अथवा भविष्य में भोगों की सीमा हेतु संयमित होने का व्रत लेता है। इसीलिए संभवत: प्रत्याख्यान को अंतिम आवश्यक के रूप में रखा है।
१. दर्शन और चिंतन खंड २ पृ. १८१।
सभी आवश्यक आपस में कार्य-कारण की श्रृंखला से बंधे हुए हैं, अत: एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इनमें क्रमश: ऊर्ध्वारोहण की स्थिति है। पंडित सुखलालजी ने आवश्यक के क्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की है।२ कुंदकुंद के साहित्य में षडावश्यक के नाम भिन्न मिलते हैं तथा क्रम में भी बहुत अंतर है— १. प्रतिक्रमण २. प्रत्याख्यान ३. आलोचना ४. कायोत्सर्ग ५. सामायिक ६. और परमभक्ति। मूलाचार में भी नामभेद एवं क्रमभेद के साथ छह आवश्यकों के नाम मिलते हैं—१. समता २. स्तव ३. वंदन ४. प्रतिक्रमण ५. प्रत्याख्यान ६. और विसर्ग।३
२. दर्शन और चिंतन खंड २, पृ. ८०-८९।
३. मूला २२;
समदा थवो य वंदण, पाडिक्कमणं तहेव णादव्वं।
पच्चक्खाण विसग्गो, करणीयावासया छप्पि।।
आवश्यक का प्रयोजन
अनुयोगद्वार में आवश्यक के अधिकारों का प्रयोजन मनोवैज्ञानिक दृष्टि से प्रस्तुत किया गया है।४ प्रथम सामायिक आवश्यक में पापकारी प्रवृत्ति से दूर रहकर समतापूर्वक जीवन जीने का संकल्प किया जाता है। दूसरे चतुर्विंशतिस्तव आवश्यक में सर्वोच्च शिखर पर स्थित महापुरुषों के गुणों की स्तवना की जाती है, जिससे वे गुण हमारे भीतर संचरित हो सकें तथा दर्शन विशुद्ध बना रहे। तृतीय वंदना आवश्यक गुणयुक्त गुरुजनों की शरण एवं उनकी वंदना की बात कहता है, जिससे अहंकार का विलय हो सके। चौथे प्रतिक्रमण आवश्यक में कृत दोषों की आलोचना तथा भूल का निष्कपट भाव से संशोधन और परिमार्जन होता है। कायोत्सर्ग से संयमी जीवन में अतिचार रूप व्रणों की चिकित्सा होती है तथा भेद विज्ञान की साधना पुष्ट होती है। अंतिम प्रत्याख्यान आवश्यक के माध्यम से भविष्य में गलती न करने के संकल्प की अभिव्यक्ति की जाती है, जिससे इच्छाओं का निरोध तथा संवर की शक्ति का विकास हो सके। इस प्रकार आवश्यक सूत्र कलात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। अवश्यकरणीय संसार में अनेक चीजें हो सकती हैं, लेकिन यहां आवश्यक का तात्पर्य है—आत्मा के ज्ञानादि गुणों को प्रकट करने वाली अवश्य क्रिया। आचार्य कुंदकुंद के अनुसार आवश्यक के बिना श्रमण चारित्र से भ्रष्ट हो जाता है।१ अनगारधर्मामृत में आवश्यक करने वाले की विशेषताओं का सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया गया है।२
४. अनुद्वा. ७४/१;
सावज्जजोगविरई, उक्कित्तण गुणवओ य पडिवत्ती।
खलियस्स निंदणा, वणतिगिच्छ गुणधारणा चेव।।
१. निसा १४८; आवासएण हीणो, पब्भट्ठो होदि चरणदो समणो।
२. अनध ८/१२८, टी पृ ६३९,६४०।
सामायिक आवश्यक का वर्णन आवश्यक निर्युक्ति के प्रथम खण्ड में संक्षेप में किया गया था, यहां बाकी के पांच आवश्यकों की चर्चा की जा रही है।
चतुर्विंशतिस्तव
दूसरे आवश्यक का नाम चतुर्विंशतिस्तव है। महापुरुषों के स्तवन का भारतीय संस्कृति में महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। स्तुति का अर्थ है—उच्च नियमों, सदगुणों एवं उच्च आदर्शों का स्मरण अथवा भक्ति और बहुमानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करना अथवा आराध्य की सतत उपस्थिति का अहसास करना। भक्ति-योग में इसका समावेश होता है। भक्तियोग में व्यक्ति का अपने इष्ट के प्रति अनन्य समर्पण और तादात्म्य स्थापित हो जाता है। वह इष्ट की उपस्थिति को साक्षात् अनुभव करता है।
साहित्य में स्तव और स्तुति— ये दो शब्द मिलते हैं। एक, दो या तीन श्लोकमयी श्रद्धांजलि को स्तुति तथा उससे अधिक गीतमयी भक्ति को स्तवन कहा जाता है।३ कुछ आचार्य सात श्लोक तक की श्रद्धांजलि को भी स्तुति कहते हैं। मूलाचार के अनुसार ऋषभ आदि चौबीस तीर्थंकरों का नामस्मरण एवं गुणानुकीर्तन करके मन, वचन और काया की शुद्धिपूर्वक नमन करना स्तव कहलाता है।४
३. उशांटी प. ५८१।
४. मूला २४।
भगवान महावीर ने स्तवस्तुति को मंगल रूप बताया है।५ वहां स्तव और स्तुति को एक शब्द मानकर उसको करने का फल बताते हुए भगवान महावीर कहते हैं—'स्तवस्तुति रूप मंगल से जीव ज्ञान, दर्शन, चारित्र की बोधि का लाभ प्राप्त करता है। त्रिविध बोधि के लाभ से संपन्न व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है अथवा वैमानिक देव के रूप में उत्पन्न होने की आराधना करता है।'१ आचार्य हरिभद्र के अनुसार स्तुति के द्वारा दर्शन के उपघाती कर्म दूर होते हैं, फलत: सम्यक्त्व निर्मल बन जाता है।
५. उ २९/१५।
१. उत्त. २९/१५।
आगमों में कुछ अध्ययन भी स्तुति के साथ जुडे़ हुए हैं—जैसे वीरत्थुई२—वीरस्तुति। आवश्यक की चौथी पाटी सक्कत्थुई—शक्रस्तुति के नाम से प्रसिद्ध है। आगमों में जहां भी इंद्र तीर्थंकरों को वंदना करने जाता है, वहां वह सुक्कत्थुई—शक्रस्तुति की पाटी से वंदना करता है। कुछ आचार्यों के अनुसार तीर्थंकरों के पंच कल्याणक में जाने पर भी शक्र यही स्तुति करता है। जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ति में उल्लेख है कि भगवान् के जन्म कल्याणक में इंद्र १०८ विशुद्ध एवं अपुनरुक्त ग्रंथों से दोनों हाथ जोड़कर अंजलि को मस्तक पर रखकर भगवान् की स्तुति करता है।३
२. सूत्रकृतांग के प्रथम श्रुतस्कंध का छठा अध्ययन।
३. जंबू. ११५; दसंगुलियं अंजलिं करिय मत्थयंसि पयओ, अट्ठसयविसुद्धगंथजुत्तेहिं महावित्तेहिं अपुणरुत्तेहिं अत्थजुत्तेहिं संथुणइ।
भगवती आराधना की टीका में अपराजितसूरि ने स्तव के तीन भेद किए हैं—
१. मनस्तव— चौबीस तीर्थंकरों के गुणों का मानसिक स्मरण करना।
२. वचनस्तव— वचन से लोगस्स का उच्चारण करना।
३. कायस्तव—ललाट पर अंजलि करके भगवान को नमस्कार करना।
भाष्यकार ने द्रव्यस्तव की विस्तृत व्याख्या की है।४
४. आवमूभा १९३,१९४।
वर्तमान चौबीसी के तीर्थंकरों की स्तुति होने के कारण इसका नाम चतुर्विंशतिस्तव है। आदानपद अर्थात् इसके प्रथम शब्द के आधार पर इसका दूसरा नाम 'लोगस्स' अधिक प्रसिद्ध है। इसमें तीर्थंकरों की स्तुति है, अत: अनुयोगद्वार में इसका एक नाम उक्कित्तण—उत्कीर्तन भी मिलता है।५ कुछ आचार्यों के अनुसार तेवीसवें तीर्थंकर तक इस स्तव का नाम उक्कित्तण था। चौबीसवें तीर्थंकर के समय चौबीसी पूर्ण होने पर इसका नाम चउव्वीसत्थव—चतुर्विंशतिस्तव प्रसिद्ध हो गया, लेकिन इस मान्यता के पीछे कोई ठोस आधार प्राप्त नहीं होता।
५. अनुद्वा. ७४/१।
मूलाचार में चतुर्विंशतिस्तव करने की विधि का वर्णन है। उसके अनुसार शरीर, भूमि और चित्त की शुद्धिपूर्वक दोनों पैरों में चार अंगुल का अंतर रखते हुए समपाद खड़े होकर बद्धाञ्जलि होकर अव्याक्षिप्त चित्त से चतुर्विंशतिस्तव करना चाहिए।६
६. मूला ५७५।
अर्हत्स्तुति का माहात्म्य
अर्हत्स्तुति अंत:करण का स्नान है, इससे स्फूर्ति और हल्केपन की प्राप्ति होती है तथा अन्तश्चेतना का जागरण होता है। वीतराग अर्हत् की स्तवना करने से व्यक्ति स्वयं वीतराग स्थिति को प्राप्त कर लेता है। आचार्य हरिभद्र ने इसी बात की पुष्टि की है—वीतरागं स्मरन् योगी, वीतरागत्वमाप्नुयात्। आचार्य महाश्रमण इसका रहस्य प्रकट करते हुए कहते हैं कि वीतराग की आंतरिक भक्ति करने का तात्पर्य है कि व्यक्ति वीतरागता की अनुमोदना करता है और उसकी अनुमोदना करने का मतलब है कि आदमी का वीतरागता के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार भीतर के विजातीय तत्त्वों को दूर करने के लिए तीर्थंकरों की भक्ति बड़ा आलम्बन है। जैसे लता को ऊपर चढ़ने के लिए आलम्बन या सहारे की जरूरत रहती है, उसी भांति पूर्णता की प्राप्ति के लिए भगवद्भक्ति का आलम्बन लिया जाता है, उससे चेतना निर्मल बनती है और उसमें भगवत्ता संक्रान्त होती है।१ जयाचार्य के अनुसार तीर्थंकरों की स्तुति से अस्तित्व बोध, आत्मगुणों का विकास तथा वृत्तियों का परिष्कार होता है। प्राकृत-साहित्य में अर्हत्स्मरण या अर्हद्भक्ति का महत्त्व बताते हुए कहा है—
१. जैनधर्म के साधना सूत्र पृ. १३९।
एक्को वि णमुक्कारो, जिणवरवसहस्स वद्धमाणस्स।
संसारसायराओ, तारेइ नरं व नारिं वा।।
भगवान ऋषभ से लेकर महावीर तक तीर्थंकरों को यदि एक बार नमस्कार कर लिया जाए तो वह नमस्कार भी मनुष्यों को संसार-सागर से पार कर देता है। चतुर्विंशतिस्तव द्वारा अर्हतों की स्तुति के लाभों को निम्न बिंदुओं में प्रकट किया जा सकता है—
१. शक्ति और अर्हता का जागरण।
२. विवेक का प्रकटीकरण।
३. समता और सहिष्णुता का विकास।
४. औद्धत्य और अहंकार का नाश।
५. विधायक दृष्टिकोण का विकास।
६. दुर्मति का नाश।
७. मंगल का प्रकटीकरण।
८. कार्य में सफलता।
९. विघ्न-बाधाओं का निराकरण।
१०. चित्त की प्रसन्नता एवं निर्मलता की प्राप्ति।
आवश्यक निर्युक्ति में लोगस्स/ चतुर्विंशतिस्तव के लाभों का वर्णन करते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि जिनेश्वर भगवान की भक्ति से अनेक भवों के संचित कर्मों की निर्जरा होती है तथा आरोग्य, बोधि और समाधिमरण की प्राप्ति होती है।२ अनुयोगद्वारचूर्णि के अनुसार दर्शनविशोधि, बोधिलाभ तथा कर्मक्षय के लिए तीर्थंकरों का उत्कीर्तन करना चाहिए।३
२. आवनि ७१०,७११।
३. अनुद्वाचू पृ. १८; दरिसणविसोहिणिमित्तं पुण बोधि-लाभत्थं च कम्मखवणत्थं च तित्थयरणामुक्कित्तणा।
उत्तराध्ययन सूत्र में गौतम भगवान महावीर से पूछते हैं— 'चतुर्विंशतिस्तव करने से क्या लाभ होता है?' भगवान ने कहा —'चतुर्विंशतिस्तव से दर्शन अर्थात् सम्यक्त्व की विशोधि होती है। इससे अंत:करण की शुद्धि होने से दृष्टि को मलिन करने वाले तत्त्वों का नाश हो जाता है।४ आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार दर्शन के नि:शंकित, नि:कांक्षित आदि आठ आचार हैं, उनका संबंध दर्शन-विशुद्धि से है। तीर्थंकरों की स्तुति से उनके प्रति अनुराग उत्पन्न होता है, उससे दर्शनाचार के प्रति आस्था सुदृढ़ बनती है।१
४. उत्त २९/९; चउव्वीसत्थएणं दंसणविसोहिं जणयइ।
१. उत्तरज्झयणाइं पृ ४८९।
संयुक्त निकाय में भगवान् बुद्ध कहते हैं कि अर्हत् के सम्मुख जाने पर उनके प्रति शान्तभाव से, कृतकृत्य होकर अभिमान त्याग कर निर्विकार भाव से प्रणाम/वंदना करनी चाहिए।२
२. संयुक्तनि. ७/१५।
तीर्थंकरों की संख्या : एक विमर्श
प्रत्येक उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी में चौबीस तीर्थंकर ही होते हैं। प्रश्न हो सकता है कि २४ अवतार की भांति भरत क्षेत्र में तीर्थंकरों की भी नियत संख्या क्यों? इसका समाधान आचार्य सोमदेवसूरि ने यशस्तिलकचम्पू में किया है। उनके अनुसार वस्तुओं की संख्या नियत न हो तो तिथि, वार, नक्षत्र, तारा, ग्रह, समुद्र, पर्वत आदि नियत क्यों माने गए? जैसे प्रकृति से इनकी संख्या नियत है, वैसे ही तीर्थंकरों की संख्या भी नियत है।३ जीतमुनि (जयाचार्य) ने जब अपने विद्या गुरु हेममुनि से यह जिज्ञासा की तो उन्होंने उत्तर दिया कि यह अनादि नियम है। जैसे दिन और रात के २४ घंटे ही होते हैं, वैसे ही २४ तीर्थंकरों का होना नैसर्गिक विश्व स्थिति है।
३. यशस्तिलकचम्पू ६/८७;
नियतं न बहुत्वं चेत्, कथमेते तथाविधा:।
तिथि-तारा-ग्रहाम्भोधिभूभृत्प्रभृतयो मता:।।
यह भी आश्चर्यजनक बात है कि बौद्धों में २४ दीपंकर, मुसलमानों में २४ पैगम्बर और हिंदुओं में चौबीस अवतार हुए हैं। महाविदेह क्षेत्र इसका अपवाद है। वहां जघन्य बीस तथा उत्कृष्ट १६० तीर्थंकर हो सकते हैं।
चतुर्विंशतिस्तव की निर्युक्ति
निर्युक्तिकार ने चतुर्विंशतिस्तव— लोगस्स के प्राय: सभी शब्दों की सूक्ष्मता से विस्तृत व्याख्या की है। यहां निर्युक्ति के आधार पर लोगस्स की संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत की जा रही है। जो विद्वज्जन और सामान्यजन दोनों के लिए उपयोगी और ज्ञानवर्धक होगी।
लोग—चतुर्विंशतिस्तव का प्रथम अक्षर 'लोगस्स' है। जो देखा जाता है, वह लोक है।४ निर्युक्तिकार ने लोक शब्द के आठ निक्षेप किए हैं—१. नामलोक २. स्थापनालोक ३. द्रव्यलोक ४. क्षेत्रलोक ५. काललोक ६. भवलोक ७. भावलोक ८. पर्यवलोक।५ मूलाचार में लोक के ९ निक्षेप किए हैं। वहां काललोक के स्थान पर चिह्नलोक का उल्लेख तथा कषायलोक अतिरिक्त है।६ कषायलोक का अर्थ है— जिस जीव के क्रोध, मान, माया, लोभ आदि उदय में आते हैं, वह कषायलोक है।१ मूलाचार एवं उसकी टीका में इनकी विस्तृत व्याख्या है। यहां नामलोक और स्थापना लोक सरल होने के कारण व्याख्यायित नहीं किए गए हैं।
४. आवनि ६८३।
५. आवनि ६८२।
६. मूला. ५४३।
१. मूला ५५०;
कोधो माणो माया, लोभो उदिण्णा जस्स जंतुणो।
कसायलोगं वियाणाहि, अणंतजिणदेसिदं।।
द्रव्यलोक—जहां जीव-अजीव, रूपी-अरूपी, सप्रदेशी-अप्रदेशी एवं नित्यानित्य पदार्थ रहते हैं, वह द्रव्य लोक है। छह द्रव्यों में धर्मास्तिकाय आदि पांच अजीव द्रव्य हैं।२ संसारी जीव रूपी तथा सिद्ध अरूपी होते हैं। अजीव में धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशस्तिकाय, काल— ये चार द्रव्य अरूपी तथा पुद्गल रूपी है।
२. मूला ५४६।
लोक में परमाणु को छोड़कर जीव और अजीव सभी पदार्थ सप्रदेशी और अप्रदेशी हैं। जीव काल की अपेक्षा सप्रदेशी तथा लब्धि की अपेक्षा सप्रदेशी और अप्रदेशी दोनों है। धर्म, अधर्म और आकाश— ये तीनों अस्तिकाय परद्रव्य की अपेक्षा से सप्रदेशी और अप्रदेशी दोनों हैं। पुद्गलास्तिकाय द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की अपेक्षा सप्रदेशी और अप्रदेशी दोनों हैं। द्रव्य से परमाणु अप्रदेशी है, दो आदि परमाणुओं का स्कन्ध सप्रदेशी है। क्षेत्र की दृष्टि से एक प्रदेश में अवगाढ परमाणु अप्रदेशी तथा दो आदि प्रदेशों में अवगाढ सप्रदेशी हैं। काल से एक समय की स्थिति वाला परमाणु अप्रदेशी तथा अनेक समय की स्थिति वाला सप्रदेशी है। भाव से एक गुण काला आदि अप्रदेशी तथा अनेक गुण काला परमाणु सप्रदेशी है। इस प्रकार जीव आदि षड् द्रव्य जहां हैं, वह द्रव्यलोक है।३
३. हाटी २ पृ. ३।
द्रव्यलोक के अंतर्गत मूलाचार में कुछ विशेष वर्णन मिलता है। उसके अनुसार धर्म, अधर्म और आकाश—ये एक रूप और अखण्ड हैं, शेष जीव, पुद्गल और काल—ये अनेक रूप हैं। आकाश क्षेत्र है, क्योंकि वह सब पदार्थों के लिए आधारभूत है, शेष जीव, पुद्गल, धर्म, अधर्म आदि अक्षेत्र हैं, क्योंकि इनमें अवगाह लक्षण का अभाव है। जीव और पुद्गल सक्रिय हैं, क्योंकि इनमें गति है। शेष धर्म-अधर्म, आकाश और काल अक्रियावान् हैं, क्योंकि इनमें गति का अभाव है। पुद्गल, धर्म, अधर्म, काल और आकाश कारण हैं, क्योंकि ये जीव का उपकार करते हैं किन्तु जीव अकारण है, क्योंकि वह स्वतंत्र है। जीव शुभ अशुभ का कर्ता और भोक्ता है, लेकिन शेष पुद्गल, धर्म, अधर्म आदि अकर्ता अभोक्ता हैं। आकाश सर्वगत अर्थात् लोक-अलोक में व्याप्त है, लेकिन शेष पांच द्रव्य लोक में हैं। इस प्रकार मूलाचार में परिणमन, जीव, मूर्त, सप्रदेश, एक, क्षेत्र, क्रियावान्, नित्य, कारण, कर्तृत्व और सर्वगतत्व—इन बिंदुओं से षड्द्रव्य की चर्चा की गई है।४
४. मूला ५४७।
क्षेत्रलोक—ऊर्ध्वलोक, अधोलोक और तिर्यक् लोक में आकाश के जो प्रदेश हैं, वह क्षेत्रलोक है। अलोक की अपेक्षा से अनंत प्रदेश हैं, लेकिन लोकाकाश के असंख्य प्रदेश हैं। जैन आचार्यों ने बहुत विस्तार से क्षेत्रलोक के बारे में चर्चा की है।५
५. आवमूभा १९७;
आगासस्स पएसा, उड्ढे च अहे य तिरियलोए य।
जाणाहि खित्तलोगं, अणंतजिणदेसितं सम्मं।।
काललोक—समय, आवलिका, मुहूर्त्त, दिवस, अहोरात्र, पक्ष, मास, संवत्सर, युग, पल्य, सागरोपम, उत्सर्पिणी, अवसर्पिणी तथा पुद्गलपरावर्त—ये सब काललोक हैं। अतीत में अनंत काल व्यतीत हो गया, भविष्य में अनंत काल होगा।१
१. आवमूभा १९८।
चिह्नलोक—द्रव्य, गुण और पर्यायों के संस्थान चिह्नलोक हैं।२
२. मूला ५४९, इनकी व्याख्या हेतु देखें मूलाटी पृ ४१५,४१६।
भवलोक—नारक, देव, तिर्यञ्च और मनुष्य—ये सभी प्राणी अपने-अपने भव में जो अनुभव करते हैं, वह भवलोक है।३
३. आवमूभा १९९, मूला ५५१।
भावलोक—औदयिक, औपशमिक, क्षायिक, क्षायोपशमिक, पारिणामिक और सन्निपातिक—ये छह भावलोक हैं। अथवा जिस प्राणी के तीव्र राग और द्वेष उत्पन्न हो जाते है, वे भाव ही भावलोक हैं। प्राणी के भावों की तरतमता के आधार पर भावलोक अनंत हैं।४
४. आवमूभा २००, २०१।
पर्याय लोक—जीव-अजीव आदि द्रव्यों की विविध परिणति पर्यायलोक है। वह चार प्रकार का होता है— १. द्रव्यगुण २. क्षेत्रपर्याय ३. भवानुभाव ४. भावपरिणाम।५
५. आवमूभा २०२, मूला ५५३।
द्रव्यगुण—ज्ञान, दर्शन, सुख, वीर्य, कर्तृत्व और भोक्तृत्व आदि जीव के गुण हैं, इनमें प्रतिक्षण परिणति होती रहती है। कृष्ण, नील आदि पुद्गल के गुण हैं। गतिकारकत्व धर्मास्तिकाय का, स्थितिकारकत्व अधर्मास्तिकाय का, अवगाहना आकाश द्रव्य का, परत्व-अपरत्व आदि काल द्रव्य के गुण हैं। पुद्गल के आधार पर पर्यायलोक अनेक प्रकार का है। पंचविध वर्ण, रस और संस्थान, द्विविध गंध, अष्टविध स्पर्श आदि की विविध पर्याय तथा स्वभेद की अपेक्षा एक वर्ण काला यावत् अनंतगुण काला परमाणु या स्कन्ध— ये सब पर्यायलोक हैं।६
६. आवमूभा २०३।
निर्युक्तिकार और भाष्यकार ने संक्षेप में लोक का वर्णन किया है। जैन दर्शन सम्मत लोक के सम्बन्ध में एक स्वतंत्र विस्तृत शोध प्रबंध लिखा जा सकता है। व्यञ्जन पर्याय केवल जीव और पुद्गल— इन दो द्रव्यों में ही होती है, लेकिन धर्म, अधर्म आदि सब द्रव्यों में सजातीय परिणमन अर्थात् अर्थ पर्याय निरन्तर चलती रहती है, इस अपेक्षा वे भी परिणमनशील होते हैं।
क्षेत्र पर्याय—क्षेत्र की अगुरुलघु पर्याय क्षेत्रपर्याय हैं। कुछ आचार्य भरतक्षेत्र, महाविदेह आदि भेदों को क्षेत्र पर्याय मानते हैं।७
७. आवहाटी २ पृ ४; भरतादिभेदा एव चान्ये।
भवानुभाव—नरक आदि में तीव्र दु:ख आदि का अनुभव भवानुभाव है। नारकियों को पलक झपकने जितने समय भी सुख का अनुभव नहीं होता। इसी प्रकार अन्य गतियों के अनुभाव को भी समझना चाहिए।८
८. आवहाटी २ पृ ४;
अच्छिनिमिलीयमेत्तं, णत्थि सुहं दुक्खमेव अणुबंधं।
णरए णेरइयाणं, अहोणिसिं पच्चमाणाणं।।
भाव परिणाम—जीव-अजीव से सम्बन्धित परिणमन भावपरिणाम है। जैसे अज्ञान से ज्ञान में परिणति तथा नीलवर्ण से लोहितवर्ण में परिणति आदि।
उज्जोयगर—चतुर्विंशतिस्तव का दूसरा शब्द उद्योतकर है। उद्योत दो प्रकार का होता है— द्रव्य उद्योत और भाव उद्योत। अग्नि, चन्द्र, सूर्य, मणि, विद्युत् आदि द्रव्य उद्योत हैं। प्रकाशित करने वाले अन्य पुद्गल पदार्थों का भी द्रव्य उद्योत में समावेश होता है। तीर्थंकर केवलज्ञान के द्वारा लोक-अलोक दोनों को प्रकाशित करते हैं। तीर्थंकरों ने ज्ञान के उपयोग को भाव उद्योत कहा है, क्योंकि ज्ञान स्व पर प्रकाशक होता है। तीर्थंकर द्रव्य उद्योत के कारण लेक के उद्योतकर नहीं हैं। उनके ज्ञान में पूरा लोक हस्तामलकवत् प्रतिबिम्बित होता है, अत: वे उसी के माध्यम से लोक को प्रकाशित करते हैं। टीकाकार के अनुसार तीर्थंकर नामकर्म के उदय एवं अतुल सामर्थ्य के कारण भाव उद्योत करने वाले हैं।१ निर्युक्तिकार कहते हैं कि द्रव्य उद्योत का प्रकाश परिमित क्षेत्र एवं सीमित काल में ही फैलता है तथा वे रूपी द्रव्यों को ही उद्योतित करते हैं, लेकिन भाव उद्योत का प्रकाश लोक और अलोक तथा रूपी अरूपी सबको प्रकाशित करता है, अत: तीर्थंकरों का आत्मज्ञान रूप प्रकाश सीमातीत, क्षेत्रातीत और कालातीत होता है।२ मूलाचार के अनुसार भावउद्योत पांच प्रकार का है—१. आभिनिबोधिक ज्ञान, २. श्रुतज्ञान ३. अवधिज्ञान ४. मन:पर्यवज्ञान ५. केवलज्ञान।३
१. आवहाटी २ पृ ५; तीर्थंकरनामकर्मोदयतोऽतुल-सत्त्वार्थकरणाद् भावोद्योतकरा ......जिनवरा:।
२. आवनि ६८४-८७।
३. मूला ५५६।
धम्म—धर्म दो प्रकार का होता है— द्रव्यधर्म और भावधर्म। द्रव्य धर्म की व्याख्या निर्युक्तिकार ने अनेक प्रकार से की है४—
४. आवनि ६८८।
१. द्रव्य में धर्म—द्रव्य में तिक्त, कृष्ण आदि धर्म होते हैं।
२. द्रव्य का धर्म— मूलगुण और उत्तरगुण में अनुपयुक्त व्यक्ति का धर्म। यहां द्रव्य का अर्थ ही अनुपयुक्त है।५
५. आवहाटी २ पृ ५, अनुपयुक्तस्य मूलगुणोत्तर-गुणानुष्ठानमित्यर्थ:। इहानुपयुक्तो द्रव्यमुच्यते।
३. द्रव्य ही धर्म है—धर्मास्तिकाय—धर्म स्वयं द्रव्य है।
४. कुलिंगिकों का धर्म।
भावधर्म दो प्रकार का होता है— श्रुतधर्म में वाचना, प्रच्छना आदि पांच प्रकार का स्वाध्याय समाविष्ट होता है। चारित्रधर्म में क्षांति, मुक्ति आदि दश प्रकार के श्रमणधर्मों का समावेश होता है।६
६. आवनि ६८९।
तित्थयर—तीर्थ शब्द अनेक अर्थों में प्रयुक्त होता है— चतुर्विध धर्मसंघ, प्रवचन, नदी का घाट आदि। वस्तुत: जिसके द्वारा संसार-सागर पार किया जाता है, अथवा कराया जाता है, वह तीर्थ है।७ तीर्थ का महत्त्व बताते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि यद्यपि तीर्थंकर तीर्थ की स्थापना करते हैं, फिर भी उसको प्रणाम८ करके प्रवचन करते हैं१, इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं—
७. उचू पृ १९०; तीर्यते तार्यते वा तीर्थम्।
८. यह निर्युक्तिकार की मान्यता है।
१. आवनि ३६२/१४,१५।
१. तीर्थ के कारण ही तीर्थंकर कहलाते हैं।
२. पूजितपूजा—अर्हत् स्वयं पूजनीय होते हैं। उनके द्वारा तीर्थ की पूजा होने से तीर्थ की प्रभावना वृद्धिगंत होती है।
३. धर्म का मूल विनय है, इसकी प्रस्थापना होती है।
मूलाचार२ में श्रुतधर्म को तथा उत्तराध्ययन चूर्णि३ में ब्रह्मचर्य को भावतीर्थ माना है। निर्युक्तिकार ने तीर्थ शब्द के चार निक्षेप किए हैं— १. नाम तीर्थ, स्थापना तीर्थ, द्रव्यतीर्थ और भावतीर्थ।
२. मूला ५५९; सुदधम्मो एत्थ पुण तित्थं।
३. उचू पृ २१२।
द्रव्यतीर्थ मागध, प्रभास, वरदाम आदि हैं। इनके तीन प्रयोजन हैं—१. शरीर के दाह का उपशमन २. तृष्णा—प्यास आदि का अपनयन ३. मल का प्रक्षालन।४ निर्युक्तिकार के अनुसार भावतीर्थ के भी तीन प्रयोजन हैं—
४. आवनि ६९१।
१. क्रोध आदि का निग्रह होने से अंत:करण की द्वेषाग्नि शान्त होती है, अत: भीतर के दाह का उपशमन होता है।
२. लोभ का निग्रह होने से तृष्णा—लोभ का अपगम होता है।
३. अनेक जन्मों में संचित अष्टविध कर्मरज का तप और संयम से शोधन होता है, अत: भावतीर्थ मोक्ष का साधन है।५ सभी तीर्थंकरों ने दर्शन, ज्ञान और चारित्र—इन तीन अर्थों में प्रवचन को प्रयुक्त किया है, अत: प्रवचन भावतीर्थ है।६ जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण ने तीर्थ शब्द की विस्तृत व्याख्या की है।७
५. आवनि ६९२, ६९३।
६. आवनि ६९४।
७. विभा १०२६-४४।
यर—तित्थ के साथ यर शब्द जुडा हुआ है, जिसका संस्कृत रूपान्तरण है— कर अर्थात् तीर्थ को करने वाले। जिनेश्वर भगवान कैवल्य उत्पन्न होते ही चतुर्विध तीर्थ की स्थापना करते हैं, अत: वे तीर्थंकर कहलाते हैं।
निर्युक्तिकार ने कर शब्द के छह निक्षेप किए हैं—१. नामकर २. स्थापनाकर ३. द्रव्यकर ४. क्षेत्रकर ५. कालकर ६. भावकर। द्रव्यकर के अन्तर्गत उन्होंने उस समय में प्रचलित अठारह प्रकार के करों८— राजस्व की चर्चा की है, इससे उस समय की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को समझा जा सकता है।
८. आवनि ६९५-९७।
भावकर के निर्युक्तिकार ने दो भेद किए हैं— प्रशस्त भावकर और अप्रशस्त भावकर। कलहकर, डमरकर, असमाधिकर और अनिर्वृतिकर आदि को अप्रशस्त भावकर माना है तथा अर्थकर, हितकर, कीर्तिकर, गुणकर, यशस्कर, अभयकर, निर्वृतिकर, कुलकर, तीर्थंकर और अंतकर—इन सबको प्रशस्त भावकर के रूप में स्वीकार किया है।१
१. आवनि ६९९, ७००।
जिण—क्रोध, मान, माया और लोभ को जीतने के कारण तीर्थंकर जिन कहलाते हैं।२ व्याख्याकारों ने लोगस्स में तीर्थंकर, जिन, अर्हत् और केवली— इन शब्दों का प्रयोग क्यों किया गया, इसकी सतर्क और सटीक व्याख्या प्रस्तुत की है।३
२. आवनि ७०१।
३. आवहाटी २ पृ ७, ८, आवमटी प. ५९८, ५९९।
अरिहंत—अरि—कर्म रूपी शत्रु का हनन करने के कारण तीर्थंकर अरिहंत कहलाते हैं।४ अर्थात् इंद्रिय, विषय, कषाय, परीषह, वेदना और उपसर्ग— इन शत्रुओं का हनन करने के कारण तीर्थंकर अरिहंत कहलाते हैं।५ अर्हत् राग, द्वेष, कषाय, पांच इंद्रिय, परीषह और उपसर्गों पर विजय प्राप्त करने के कारण नमस्कार करने योग्य होते हैं।६
४. आवनि ७०१।
५. आवनि ५८३/१।
६. आवनि ५८३।
सामायिक निर्युक्ति के अनुसार वे वंदन, नमस्कार, पूजा और सत्कार के योग्य होने से तथा सिद्धि प्राप्त कराने में समर्थ होने के कारण अर्हत् कहलाते हैं।७ अर्हत् देव, असुर और मनुष्यों के द्वारा पूजे जाते हैं, अत: देवोत्तम हैं।८ आचार्य मलयगिरि के अनुसार अशोक आदि अष्ट महाप्रातिहार्य रूप पूजा के योग्य होने के कारण वे अर्हत् कहलाते हैं।९
७. आवनि ५८३/३।
८. आवनि ५८३/४।
९. आवमटी प ५९२; अशोकाद्यष्टमहाप्रातिहार्यादिरूपां पूजामर्हतीत्यर्हन्तस्तान् अर्हत:।
कित्तइस्स—अर्हत् भगवान् देव, मनुष्य और असुरों—अर्थात् त्रलोक्य के द्वारा कीर्तनीय हैं। उन्होंने ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और विनय का मार्ग दिखाया, इसलिए मैं उनका कीर्तन करूंगा।१० आचार्य मलयगिरि के अनुसार नामोच्चार पूर्वक स्तुति करना कीर्तन है।११
१०. आवनि ७०२।
११. आवमटी प ५९२।
चउवीस पि—ऋषभ, अजित आदि चौबीस तीर्थंकरों के लिए 'चउवीस' शब्द का प्रयोग है, लेकिन पि— अपि शब्द से ऐरवत और महाविदेह में होने वाले तीर्थंकरों का ग्रहण होता है तथा अतीत और भविष्य के तीर्थंकरों का भी ग्रहण है। आगे पांचवीं गाथा में आए हुए 'पि' शब्द से भी यही अर्थ ग्रहणीय है। एक समय में उत्कृष्ट १७० तीर्थंकर तथा जघन्य २० तीर्थंकर हो सकते हैं। जिस समय भरत और ऐरवत में चौथा आरा चलता है, उस समय पांच महाविदेह की ३२ विजयों में एक एक तीर्थंकर होने से ५×३२=१६० तीर्थंकर हो सकते हैं तथा पांच भरत और पांच ऐरवत के मिलाने से कुल मिलाकर उत्कृष्ट १७० तीर्थंकर होते हैं। जघन्य २० तीर्थंकर तो शाश्वत हैं। महाविदेह की आठ विजयों में एक-एक तीर्थंकर अनिवार्यतया होते हैं, अत: एक महाविदेह में चार तीर्थंकर होने से पांच महाविदेह के २० तीर्थंकर होते हैं। उस समय भरत और ऐरवत में चौथा आरा न होने से तीर्थंकरों का सद्भाव नहीं होता। एक कालचक्र के उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी में एक क्षेत्र में २४-२४ तीर्थंकर होने पर कुल मिलाकर ४८ तीर्थंकर होते हैं। पांच भरत और पांच ऐरवत के मिलाने से एक कालचक्र में ४८० तीर्थंकर होते हैं।
केवली—जो सम्पूर्ण लोक को केवलकल्प जानते और देखते हैं, वे केवलचारित्री और केवलज्ञानी होने के कारण केवली हैं।१ यहां टीकाकारों ने एक प्रश्न उठाया है कि यहां 'केवलचारित्री' शब्द का प्रयोग व्यर्थ है। समाधान देते हुए आचार्य कहते हैं कि केवलचारित्र की प्राप्तिपूर्वक ही केवलज्ञान की प्राप्ति होती है, अत: केवलचारित्री का प्रयोग व्यर्थ नहीं है।२ व्याख्याकारों ने उद्योतकर, धर्मतीर्थंकर, जिन, अर्हत् और केवली—इन शब्दों के प्रयोग की तार्किक व्याख्या प्रस्तुत की है।३ टीकाकार और चूर्णिकार ने तीर्थंकरों के नामों की सार्थकता पर भी विशद व्याख्या प्रस्तुत की है।
१. आवनि ७०४, आवचू २ पृ ४।
२. आवमटी प ५९८, आवहाटी २ पृ ७।
३. आवमटी प ५९८,५९९।
उसभ—उसभ शब्द के दो संस्कृत रूप बनते हैं— वृषभ और ऋषभ। वृषभ का सामान्य लक्षण बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि संसार-मार्ग का वहन करने के कारण उनका नाम वृषभ रखा गया।४ टीकाकार के अनुसार समग्र संयम का भार वहन करने के कारण उनका नाम वृषभ रखा।५ पुन: व्याख्याकार कहते हैं कि सभी तीर्थंकर संसार में अतुल ज्ञान, दर्शन और चारित्र का वहन करते हैं, अत: वृषभ या ऋषभ नाम रखने का विशेष हेतु बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि भगवान ऋषभ की दोनों जंघाओं पर ऊर्ध्वमुखी वृषभ का चिह्न था तथा माता मरुदेवा ने चौदह स्वप्नों में प्रथम स्वप्न वृषभ— बैल का देखा था, इसलिए बारह दिन बीतने पर उनका नाम उसभ—ऋषभ रखा गया। शेष तीर्थंकरों की माताएं पहले गज का तथा बाद में वृषभ आदि का स्वप्न देखती हैं।६
४. आवचू २ पृ ९; उव्वूढं तेण भगवता जगत्संसारमग्गं तेण ऋषभ इति।
५. आवमटी प ५९९; वृष—उद्वहने एष आगमिको धातु:, समग्रसंयमभारोद्वहनाद् वृषभ:।
६. आवनि ७०४/१, आवचू २ पृ ९, सर्व एव भगवंतो जगदुद्वहन्ति अतुलं नाण-दंसण-चरित्तं वा एते सामण्णं वा, विसेसो ऊरुसु दोसु वि भगवतो उसभा ओपरामुहा तेण निव्वत्तबारसाहस्स नामं कतं उसभो त्ति। किंच पढमं उसभो महासुविणे दिट्ठो, सेसाणं मातीहिं पढमं गतो।
अजिय—अजित का सामान्य अर्थ है— जो परीषह और उपसर्गों से पराजित नहीं होता।७ लेकिन यह विशेषता तो सभी तीर्थंकरों में होती है, भगवान का नाम विशेष रूप से अजित क्यों रखा, इसकी व्याख्या करते हुए टीकाकार कहते हैं कि भगवान अजित के माता-पिता पहले जब कभी द्यूत खेलते थे तो उनके पिता ही विजित होते थे, लेकिन जब से भगवान् अजित गर्भस्थ हुए, उनकी माता विजया ही द्यूत में विजयी होने लगी, अत: उनका नाम अजित रखा गया।८
७. आवहाटी २ पृ ८; परीषहोपसर्गादिभि र्न जितोऽजित:।
८. आवहाटी २ पृ ८, भगवओ अम्मापियरो जूयं रमंति,पढमो राया जिणियाइओ, जाहे भगवंतो आयाया ताहे ण राया, देवी जिणइ, ततो अक्खेसु कुमारप्राधान्याद् देवी अजिए त्ति अजिओ से णामं कयं ति।
संभव—टीकाकार ने संभव नाम रखने का सामान्य कारण बताते हुए कहा कि उनमें चौंतीस अतिशय प्रकर्ष रूप में उत्पन्न हुए, अत: उनका नाम संभव रखा।१ लेकिन यह विशेषता तो सभी तीर्थंकरों में होती है, अत: संभव नाम रखने का विशेष कारण बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि जब भगवान गर्भ में आए, तब विशेष रूप से सस्य की निष्पत्ति हुई, इसलिए उनका नाम संभव रखा गया।२
१. आवहाटी २ पृ ८; ओघतोऽभिधाननिबन्धनं संभवंति प्रकर्षेण भवंति चतुस्त्रिशंदतिशयगुणा अस्मिन्निति सम्भव:।
२. आवनि ७०४/२, आवचू २ पृ १०।
अभिणंदण—भगवान अभिनंदन जब गर्भ में आए, तब शक्र बार-बार उनका अभिनंदन करता था३, अत: उनका नाम अभिनंदन रख दिया गया। चूर्णिकार के अनुसार सभी देवों के द्वारा भगवान् की माता विशेष रूप से आनंदित हुई, अत: उनका नाम अभिनंदन रखा गया।४
३. आवहाटी २ पृ ८; गब्भप्पभिइ अभिक्खणं सक्को अभिणंदियाइओ त्ति, तेण से अभिणंदणो त्ति णामं कयं।
४. आवचू २ पृ १०।
सुमइ—सुमति का सामान्य वाच्यार्थ है—जिसकी मति अच्छी हो। अच्छी मति होने के कारण वे सुमति नाम से प्रसिद्ध हुए।५ व्याख्याकार कहते हैं कि यह वैशिष्ट्य सभी तीर्थंकरों का होता है, अत: उनके नाम का विशेष हेतु यह रहा कि सुमति भगवान के गर्भस्थ होने पर उनकी माता के भीतर सब प्रकार के निर्णयों में सुमति उत्पन्न हो गई, अत: उनका नाम सुमति रखा गया।६ माता द्वारा किए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय के संदर्भ में चूर्णिकार ने एक कथा७ भी दी है।
५. आवहाटी २ पृ ८; शोभना मतिरस्येति सुमति:।
६. आवनि ७०४/३।
७. कथा के विस्तार हेतु देखें परि ६, कथा सं १।
पउमप्पह—पद्मप्रभ नाम रखने का सामान्य कारण यह था कि उनकी प्रभा पद्म के समान थी।८ उनका यह नाम रखने का विशेष कारण यह था कि भगवान पद्मप्रभ जब अपनी माता के गर्भ में आए, उस समय उनकी माता के मन में पद्म की शय्या पर सोने का दोहद उत्पन्न हुआ। देवता ने कमल की शय्या का निर्माण किया, इसलिए उनका नाम पद्मप्रभ रखा गया।९
८. आवहाटी २ पृ ९; सामान्यतोऽभिधानकारणम् इह निष्पङ्कतामङ्गीकृत्य पद्मस्येव प्रभा यस्यासौ पद्मप्रभ:।
९. आवहाटी २ पृ ९; गब्भगए देवीए पउमसयणम्मि डोहलो जाओ, तं च से देवयाए सज्जियं, पउमवण्णो य भगवं, तेण पउमप्पहो त्ति।
सुपास—सुपार्श्व भगवान के नाम का सामान्य अर्थ करते हुए टीकाकार कहते हैं कि उनके पार्श्व सुंदर थे, अत: उनका नाम सुपार्श्व पड़ा, लेकिन व्याख्याकार इसका विशेष अर्थ करते हुए कहते हैं कि सभी तीर्थंकरों की माताओं के दोनों पार्श्व सुंदर होते हैं, किन्तु भगवान सुपार्श्व की माता पृथ्वी के दोनों पार्श्व विषम और असुंदर थे। जब से भगवान सुपार्श्व अपनी माता के गर्भ में आए, उनके प्रभाव से उनकी माता के दोनों पार्श्व सुंदर और सम हो गए, अत: उनका नाम सुपार्श्व रखा गया।१०
१०. आवहाटी २ पृ ९; गब्भगए जणणीए तित्थगराणुभावेण सोभणा पासा जाय त्ति, ता सुपासो त्ति।
चंदप्पह—भगवान की प्रभा चंद्र के समान सौम्य थी, अत: उनका नाम चंद्रप्रभ रखा।१ सभी तीर्थंकरों की लेश्या सौम्य होती है, अत: चंद्रप्रभ प्रभु के नाम का विशेष अर्थ करते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि जब भगवान चन्द्रप्रभ गर्भ में आए, तब उनकी माता को चन्द्र-पान करने का दोहद उत्पन्न हुआ, अत: उनका नाम चन्द्रप्रभ रखा गया।२
१. आवहाटी २ पृ ९; चन्द्रस्येव प्रभा—ज्योत्स्ना सौम्याऽस्येति चंद्रप्रभ:।
२. आवचू २ पृ १०; देवीए चंदपियणम्मि डोहलो चंदाभो य त्ति।
सुविहि—सुविधि प्रभु का दूसरा नाम पुष्पदन्त था।३ टीकाकार के अनुसार भगवान सुविधि के नाम का सामान्य अर्थ है—उनकी हर क्रिया में कौशल था, अत: उनका नाम सुविधि रखा।४ चूर्णिकार के अनुसार भगवान सुविधि के गर्भगत होने पर उनकी माता सब विधियों— कार्यों में कुशल हो गई, इसलिए उनका नाम सुविधि रखा गया।५
३. आव २/३।
४. आवहाटी २ पृ ९; शोभनो विधिरस्येति सुविधि: इह च सर्वत्र कौशल्यं विधिरुच्यते।
५. आवहाटी २ पृ ९; भगवंते गब्भगए सव्वविहीसु चेव विसेसओ कुसला जणणि त्ति जेण तेण सुविहि णामं कयं।
सीयल—टीकाकार के अनुसार सब प्राणियों के संताप को दूर करके उनमें आह्लाद उत्पन्न करने के कारण भगवान का नाम शीतल रखा गया।६ शत्रु और मित्र के लिए सभी तीर्थंकर शीतगृह के समान होते हैं, अत: उनके नाम की विशेष व्याख्या करते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि भगवान शीतल के पिता पित्तदाह से अत्यधिक पीडित थे। औषधियों के उपचार से भी उनको लाभ नहीं हुआ, लेकिन भगवान के गर्भगत होने पर उनकी माता नंदा के स्पर्श मात्र से पिता का दाहज्वर उपशान्त हो गया, अत: बालक का नाम शीतल रख दिया गया।७
६. आवमटी २ पृ ९, सकलसत्त्वसंतापकरणविरहा-दाह्लादजननाच्च शीतल इति।
७. आवहाटी २ पृ ९, पिउणो पित्तदाहो पुव्वुप्पण्णो ओसहेहिं ण पउणति, गब्भगए भगवंते देवीए परामुट्ठस्स पउणो, तेण सीयलो त्ति।
सिज्जंस—टीकाकार के अनुसार भगवान श्रेयांस समस्त जगत् का श्रेय करने वाले थे, अत: प्राकृतशैली से उनका नाम श्रेयांस रखा गया।८ सभी तीर्थंकर त्रैलोक्य के लिए हितकर और श्रेयस्कर होते हैं, अत: निर्युक्तिकार और चूर्णिकार श्रेयांस नाम रखने का विशेष कारण बताते हुए कहते हैं कि भगवान श्रेयांस के पिता के पास एक परम्परागत देव-परिगृहीत शय्या थी। समय-समय पर उसकी पूजा की जाती थी। जो उस शय्या पर बैठता था, देवता उसके ऊपर उपसर्ग कर देता था। भगवान श्रेयांस के गर्भगत होने पर उनकी माता को उस शय्या पर बैठने का दोहद उत्पन्न हुआ। वह उस शय्या पर बैठी। उस समय देवता रुदन करता हुआ वहां से चला गया। गर्भगत तीर्थंकर के प्रभाव से उनकी माता का यह श्रेय हुआ, अत: उनका नाम श्रेयांस रखा गया।९
८. आवहाटी २ पृ ९; तत्र श्रेयान् समस्तभुवनस्यैव हितकर: प्राकृतशैल्या छांदसत्वाच्च स श्रेयांस इत्युच्यते।
९. आवचू २ पृ. १० तस्स रण्णो परंपरागता सेज्जा देवताए परिग्गहिता अच्चिज्जंति अच्छति, न कस्सति ढोकं देति, देवीए गब्भगते दोहलो, तं सेज्जं विलग्गा देवता रडितूण पलाता, तेण सेज्जंसो।
वासुपुज्ज—वसु-देवताओं के पूज्य होने के कारण बारहवें भगवान का नाम वासुपूज्य रखा गया।१ सभी तीर्थंकर इंद्र आदि देवताओं के द्वारा पूज्य होते हैं, अत: उनके नाम का विशेष वाच्यार्थ बताते हुए टीकाकार कहते हैं कि जब से भगवान वासुपूज्य गर्भगत हुए, तब से वासव— देवराज इंद्र भगवान की माता की बार-बार पूजा करता था, अत: उनका नाम वासुपूज्य रखा गया।२
१. आवहाटी २ पृ ९; वसूनां पूज्यो वसुपूज्य:।
२. आवहाटी २ पृ ९; वासवो देवराया तस्स गब्भगयस्स अभिक्खणं-अभिक्खणं जणणीए पूयं करेइ, तेण वासुपुज्जो त्ति।
वसु का दूसरा अर्थ रत्न भी होता है, अत: चूर्णिकार के अनुसार भगवान से गर्भगत होने पर वैश्रमण—कुबेर ने राज्य के भंडार को बार-बार रत्नों से भर दिया था, अत: उनका नाम वासुपूज्य रखा गया।३
३. आवहाटी २ पृ १०; अहवा वसूणि—रयणाणि वासवो—वेसमणो सो गब्भगए अभिक्खणं- अभिक्खणं तं रायकुलं रयणेहिं पूरेइ त्ति वासुपुज्जो।
विमल—टीकाकार के अनुसार विगतमल होने के कारण तथा विमल ज्ञान से युक्त होने के भगवान का नाम विमल रखा गया।४ सभी तीर्थंकरों का ज्ञान और दर्शन विमल होता है, अत: व्याख्याकार विशेष लक्षण बताते हुए कहते हैं कि भगवान के गर्भगत होने पर उनकी माता श्यामा का शरीर और बुद्धि अत्यन्त विमल हो गई, अत: उनका नाम विमल रखा गया।५
४. आवहाटी २ पृ १०; विगतमलो विमलविमलानि वा ज्ञानादीनि यस्य।
५. आवहाटी २ पृ१०; गब्भगए मातूए सरीरं बुद्धी य अतीवविमला जाया, तेण विमलो त्ति।
अणंत—टीकाकार के अनुसार अनंत कर्मों पर विजय पाने के कारण तथा अनन्त ज्ञान के धारक होने के कारण उनका नाम अनंत रखा।६ सभी तीर्थंकर अनंत कर्मों का क्षय करते हैं तथा अनंत ज्ञान-दर्शन आदि के धारक होते हैं, अत: उनका नाम रखने का विशेष प्रयोजन बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि भगवान अनंत जब गर्भगत हुए, तब उनकी माता ने अनंत—अन्तरहित अर्थात् विशाल प्रमाण वाली रत्न जटित माला को स्वप्न में देखा, इसलिए उनका नाम अनंत रखा गया।७
६. आवहाटी २ पृ १०; तत्रानन्तकर्मांशजयादनन्त: अनन्तानि वा ज्ञानादीन्यस्येति।
७. आवनि ७०४/७, आवचू २ पृ १०; रयणविचित्तं— रयणखचियं अणंतं अइमहप्पमाणं दामं सुमिणे जणणीए दिट्ठं, तओ अणंतो त्ति।
धम्म—दुर्गति में गिरते प्राणियों के समूह को धारण करने के कारण चौदहवें भगवान का नाम धर्म रखा गया।८ धर्मप्रभु के नाम का विशेष वाच्यार्थ बताते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि जब धर्मप्रभु अपनी माता के गर्भ में आए, तब से उनकी माता धर्म में विशेष रूप से जागरूक हुई, अत: उनका नाम धर्म रखा गया।९
८. आवहाटी २ पृ १०, दुर्गतौ प्रपतन्तं सत्त्वसंघातं धारयतीति धर्म:।
९. आवनि ७०४/८।
चूर्णिकार के अनुसार भगवान के गर्भ में आने से पूर्व उनके माता-पिता श्रावक धर्म के पालन में बार-बार चूक जाते थे, भगवान के गर्भ में आने पर वे श्रावक धर्म के पालन में दृढ़ हो गए, अत: उनका नाम धर्म रखा गया।१
१. आवचू २ पृ ११; अम्मापितरो सावगधम्मे भुज्जो चुक्के खलंति उववण्णे दढव्वताणि।
संति—जिनके गर्भगत होने पर देश का अशिव उपशान्त हो गया, अत: उनका नाम शांति रखा।२ कौन सा उपद्रव शान्त हुआ, इस विषय में व्याख्याकारों ने किसी घटना का उल्लेख नहीं किया। बाद के आचार्यों ने परम्परागत घटना का उल्लेख किया है कि हस्तिनापुर में महामारी का प्रकोप हो गया। रानी अचिरा भी उससे प्रभावित हो गई। गर्भ के प्रभाव से वह उपद्रव शान्त हो गया तथा देश की महामारी भी शान्त हो गई, अत: उनका नाम शांति रखा गया।
२. आवनि ७०४/८।
कुंथु—भगवान कु—पृथ्वी पर स्थित थे, अत: उनका नाम कुंथु रखा।३ कुंथु नामकरण का विशेष वाच्यार्थ बताते हुए टीकाकार कहते हैं कि स्वप्न में एक मनोहर ऊंचे स्थान पर विचित्र रत्नों के विशाल स्तूप को देखकर उनकी माता नींद से प्रतिबुद्ध हुई, अत: उनका नाम कुंथु रखा।४
३. आवहाटी २ पृ १०; कु:— पृथ्वी तस्यां स्थितवानिति कुस्थ:।
४. आवहाटी २ पृ १०; मणहरे अब्भुण्णए महप्पएसे थूहं रयणविचित्तं सुमिणे दट्ठुं पडिबुद्धा, तेण से कुंथु त्ति णामं कयं।
अर—सर्वोत्तम और महासत्त्वयुक्त कुल की अभिवृद्धि के लिए जन्म लेने के कारण भगवान का नाम अर रखा गया।५ सभी तीर्थंकर इस गुण से युक्त होते हैं, अत: भगवान के नाम का विशेष प्रयोजन बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि जब भगवान अर गर्भ में आए, तब उनकी मां ने एक अति सुंदर और अतिविशाल अर—चक्र को देखा, अत: उनका नाम अर रखा गया।६
५. आवहाटी २ पृ १०; सर्वोत्तमे महासत्त्वकुले य उपजायते तस्याभिवृद्धये वृद्धैरसावर उदाहृत:।
६. आवहाटी २ पृ १०; गब्भगए मायाए सुमिणे सव्वरयणमओ अइसुंदरो अइप्पमाणो य जम्हा अरओ दिट्ठो, तम्हा अरो त्ति से णामं कयं।
मल्लि—परीषह आदि मल्लों को जीतने के कारण प्राकृत शैली से उन्नीसवें तीर्थंकर का नाम मल्लि रखा गया।७ सभी तीर्थंकर परीषह मल्ल तथा राग-द्वेष को पराजित करते हैं, अत: नामकरण का विशेष कारण बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि भगवान मल्लि के गर्भगत होने पर उनकी माता प्रभावती को सब ऋतुओं के सुगंधित फूलों से बनी शय्या पर सोने का दोहद उत्पन्न हुआ। देवता ने उनके दोहद को पूर्ण किया, अत: उनका नाम मल्लि रखा गया।८
७. आवहाटी २ पृ १०; परीषहादिमल्लजयात् प्राकृतशैल्या छांंदसत्वाच्च मल्लि:।
८. आवनि ७०४/१०, आवहाटी २ पृ १०; गब्भगए माऊए सव्वोउगवरसुरहिकुसुममल्लसयणिज्जे दोहलो जाओ, सो य देवयाए पडिसम्माणिओ दोहलो, तेण से मल्लि त्ति णामं कयं।
मुणिसुव्वय—निर्युक्तिकार के अनुसार मुनिसुव्रत के गर्भ में आने पर उनकी माता सुव्रता— व्रतपरायणा हो गई, अत: उनका नाम मुनिसुव्रत रखा।१ चूर्णिकार के अनुसार उनके माता और पिता दोनों ही सुव्रत—व्रतपरायण हो गए।२
१. आवनि ७०४/१०।
२. आवचू २ पृ ११; गब्भगते माता-पिता य सुव्वता जाता।
णमि—परीषह और उपसर्गो को नमन कराने के कारण प्राकृत शैली से भगवान का नाम नमि पड़ा।३ निर्युक्तिकार के अनुसार जिनको देखने मात्र से प्रत्यन्त नृप—म्लेच्छ राजा प्रणत हो गए, इसलिए उनका नाम नमि रखा गया।४ नामकरण का विशेष कारण बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि भगवान् जब गर्भस्थ हुए, तब अचानक शत्रु राजाओं ने उनके नगर पर आक्रमण कर दिया। उस समय गर्भ की शक्ति के प्रभाव से उनकी माता वप्रा के मन में महल की अट्टालिका पर चढ़ने का मन हुआ। उन्हें देखकर शत्रु राजा नत हो गए, अत: उनका नाम नमि रखा गया।५
३. आवहाटी २ पृ ११; परीषहोपसर्गादिनमनान्नमि:।
४. आवनि ७०४/११
५. आवचू २ पृ ११; णगरं रोहिज्जति, देवी अट्टे संठिता, दिट्ठा पच्छा पणता रायाणो अण्णे य पच्चंतिया रायाणो पणता तेण नमी।
अरिट्ठणेमि—जब भगवान् गर्भस्थ हुए, तब उनकी माता शिवा ने स्वप्न में रिष्टरत्नमय घूमते हुए विशाल चक्र को ऊपर उठते हुए देखा, इसलिए उनका नाम अरिष्टनेमि रखा।६
६. आवहाटी २ पृ ११; गब्भगए तस्स मायाए रिट्ठरयणामओ महइमहालओ णेमी उप्पयमाणो सुमिणे दिट्ठो त्ति, तेण से रिट्ठणेमि त्ति णामं कयं।
उत्तराध्ययन के अनुसार भगवान अरिष्टनेमि लक्षणों से युक्त, शरीर में एक हजार आठ शुभ लक्षणों के धारक, गौतमगोत्री और श्याम वर्ण वाले थे। वे वज्रऋषभनाराच संहनन और समचतुरस्र संस्थान वाले थे। उनका उदर मछली के उदर जैसा था।७
७. उत्त २२/५,६;
सोऽरिट्ठनेमिनामो उ, लक्खणस्सरसंजुओ।
अट्ठसहस्सलक्खणधरो, गोयमो कालगच्छवी।
वज्जरिसहसंघयणो, समचउरंसो झसोयरो।
पास—सब पदार्थों को देखने के कारण तेवीसवें तीर्थंकर का नाम पास—पार्श्व पड़ा। कुछ आचार्यों के अनुसार पश्यक नाम पड़ा।८ इनके नामकरण की विस्तृत व्याख्या व्याख्याकारों ने की है। त्रैलोक्य बांधव भगवान पार्श्व जब गर्भ में आए, तब उनकी माता ने स्वप्न में सात सिर वाले नाग को देखा। इसके अतिरिक्त एक बार अंधकार में शय्या से गुजरते हुए सांप को देखकर रानी ने राजा के हाथ को शय्या से ऊपर कर दिया और राजा से कहा कि सर्प जा रहा है। उस समय राजा ने सोचा कि गर्भ के प्रभाव से रानी ने अंधकार में सांप को देखा है, अत: उनका नाम पार्श्व रख दिया। संभव लगता है कि प्राकृत के 'पास' शब्द के आधार पर यह व्याख्या की है।९
८. आवहाटी २ पृ ११; पश्यति सर्वभावानिति पार्श्व, पश्यक इति चान्ये।
९. आवहाटी १ पृ ११; गब्भगए भगवंते तेलोक्कबंधवे सत्तसिरं णागं सयणिज्जे णिविज्जणे माया से सुविणे दिट्ठ त्ति, तहा अंधकारे सयणिज्जगयाए गब्भप्पभावेण य एंतं सप्पं पासिऊणं रण्णो सयणिज्जे णिग्गया बाहा चडाविया भणितो य—एस सप्पो वच्चइ, रण्णा भणियं कहं जाणसि? भणइ—पेच्छामि, दीवएण पलोइओ, दिट्ठो य सप्पो, रण्णा चिंता गब्भस्स एसो अइसयप्पहावो जेण एरिसे तिमिरंधयारे पासइ, तेण पासोत्ति णामं कयं।
वद्धमाण—उत्त्पत्ति काल से ही भगवान ज्ञान आदि से बढ़ते रहे, अत: उनका नाम वर्द्धमान रखा गया।१ सभी तीर्थंकर ज्ञानादि गुणों से वर्धमान रहते हैं, अत: उनके नामकरण का विशेष प्रयोजन बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि गर्भ के प्रभाव से ज्ञातकुल में धन-धान्य की विशेष अभिवृद्धि हुई, अत: उनका नाम वर्द्धमान रखा गया।२
१. आवहाटी २ पृ ११; तत्तोत्त्पत्तेरारभ्य ज्ञानादिभिर्वर्द्धत इति वर्द्धमान:।
२. आवनि ७०४/१२; आवहाटी २ पृ ११; गब्भगएण भगवया णायकुलं विसेसेण धणेण वड्ढियाइयं, तेण से णामं कयं वद्धमाणे त्ति।
अभिथुय—विशेष रूप से नामोच्चारणपूर्वक स्तुति करना अभिस्तवना है।३
३. आवहाटी २ पृ ११; अभिष्टुता इति अभिमुख्येन स्तुता अभिष्टुता इति, स्वनामभि: कीर्तिता इत्यर्थ:।
विहुय—विधूत का अर्थ है—कर्म शरीर को विविध प्रकार से प्रकम्पित करना।४ टीकाकार ने इसका एक अर्थ दूर करना भी किया है।५
४. आवचू २ पृ ११, विविधप्रकारा धुणणा विधुणणा।
५. आवहाटी २ पृ ११; अनेकार्थत्वाद्वा अपनीतौ रजोमलौ।
रय-मल—व्याख्या-साहित्य में सामान्यत: रज और मल एकार्थक के रूप में प्रयुक्त होते हैं, लेकिन चूर्णिकार ने रज और मल के अनेक अर्थ किए हैं—
• कर्म प्रायोग्य पुद्गल रज तथा आत्मा से बद्ध कर्म मल कहलाता है।
• बध्यमान कर्म रज तथा पूर्वउपचित कर्म मल कहलाते हैं।
• बद्ध कर्म रज तथा निकाचित कर्म मल कहलाते हैं।
• ईर्यापथिक कर्म रज तथा साम्परायिक कर्म मल कहलाते हैं।६
६. आवचू २ पृ ११; कम्मपायोगो रयो बद्धो मलो, अहवा रयो बद्धमाणो मलो पुव्वोवचितो, अहवा बद्धो रयो निकाइयो मलो अहवा इरियावहितं रयो संपराइयं मलो।
तित्थयर—टीकाकार की व्याख्या के अनुसार सामान्य केवली भी जिन कहलाते हैं, इसलिए उनसे पार्थक्य सिद्ध करने को लिए जिनवर के साथ तीर्थंकर शब्द का प्रयोग किया गया है।७
७. आवहाटी १ पृ ११, जिनवरा: श्रुतादिजिनप्रधाना:, ते च सामान्यकेवलिनोऽपि भवन्ति अत आह—तीर्थंकरा इति।
पसीयंतु—पसीयंतु का शाब्दिक अर्थ है—मुझ पर प्रसन्न हों। टीकाकार कहते हैं क्षीणक्लेश होने के कारण तीर्थंकर किसी पर प्रसन्न नहीं होते, क्योंकि जो स्तुति करने पर प्रसन्न होता है, वह निंदा करने पर रोष अवश्य करेगा। तीर्थंकर राग-द्वेष क्षय होने के कारण त्रिलोक के ज्ञाता हैं। वे स्व और पर में समान चित्त वाले होते हैं। यहां चूर्णिकार ने एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न उपस्थित किया है कि जब तीर्थंकर न प्रसन्न होते हैं और न ही कुछ देते हैं तो फिर उनको नमस्कार क्यों किया जाए? इस प्रश्न का समाधान वे एक व्यावहारिक उदाहरण से देते हैं कि जैसे अग्नि न किसी पर तुष्ट होती है, न किसी को कुछ देती है और न ही अपने पास आने के लिए आह्वान करती है, फिर भी शीत से पीड़ित जो कोई व्यक्ति अग्नि का आश्रय लेता है, वह अपने इच्छित कार्य को निष्पादित कर लेता है। इसी प्रकार तीर्थंकर राग, द्वेष और मोह से रहित होने के कारण न किसी पर प्रसन्न होते हैं और न ही किसी को कुछ देते हैं, पर जो भक्ति से तीर्थंकरों को प्रणाम करते हैं, वे कल्याण, अभीष्ट एवं आरोग्य आदि की प्राप्ति करते हैं।१
१. (क) आवचू २ पृ १२; जथा अग्गी न तूसति, न वा देति तह वि जो सीतपरीगतो सो अल्लियति, सो च सकज्जं निप्फाएति, एवं ते वि खीणराग- दोसमोहा न किंचि वि देंंति, न वा तूसंति, जो पुण पणमति सो इच्छितमत्थं लभति। ....तेहिं तिन्नि वि आरोग्गादीया लाभा लब्भंति।
(ख) आवहाटी २ पृ ११,१२;
शीतार्दितेषु च यथा, द्वेषं वह्नि र्न याति रागं वा।
नाह्वयति वा तथापि च, तमाश्रिता: स्वेष्टमश्नुवते।।
तद्वत्तीर्थकरान् ये त्रिभुवनभावप्रभावकान् भक्त्या।
समुपाश्रिता जनास्ते, भवशीतमपास्य यान्ति शिवम्।।
कित्तिय-वंदिय—वचन से नामोच्चारपूर्वक स्तवन करना कीर्तन है। त्रिविध योग अर्थात् मन, वचन और काय से सम्यक् स्तुति करना वंदना है।२
२. आवहाटी २ पृ १२; कीर्तिता:—स्वनामभि: प्रोक्ता:, वंदिता:— त्रिविधयोगेन सम्यक्स्तुता:।
उत्तम—चूर्णिकार के अनुसार उत् उपसर्ग उद्भव, ऊर्ध्वगमन और उच्छेद आदि के अर्थ में प्रयुक्त होता है। तीर्थंकर तम से मुक्त हो गए हैं, अत: वे उत्तम हैं।३ तम का दूसरा अर्थ चूर्णिकार ने संसार किया है। वे संसार से मुक्त हो गए, अत: उत्तम हैं।४ टीकाकार ने उत्तम शब्द के दो अर्थ किए हैं— १. उत्तम का सामान्य अर्थ है—प्रधान २. निरुक्त के आधार पर उत्तम का अर्थ है—अंधकार से ऊपर।५
३. आवचू २ पृ ११; उद् उद्भवोर्ध्वगमनोच्छेदनेषु, तिविधातो तमातो उम्मुक्का, तेण उत्तमा।
४. आवचू पृ १२; तमो—संसारो ताओ उम्मुक्का तेण उत्तमा।
५. आवहाटी २ पृ १२; ऊर्ध्वं वा तमस इत्युत्तमस: ....प्राकृतशैल्या पुनरुत्तमा उच्यन्ते।
निर्युक्तिकार के अनुसार सभी तीर्थंकर मिथ्यात्वमोहनीय, ज्ञानावरणीय और चारित्रमोहनीय—इन तीन प्रकार के अंधकारों से मुक्त हो चुके हैं, अत: वे उत्तम हैं।६ मिथ्यात्व मोहनीय से यहां दर्शन सप्तक का ग्रहण है—अनंतानुबंधी क्रोध, मान, माया, लोभ आदि चार कषाय तथा सम्यक्त्व मोहनीय, मिथ्यात्वमोहनीय और मिश्रमोहनीय।७
६. आवनि ७०६।
७. आवहाटी २ पृ १२; मिथ्यात्वमोहनीयग्रहणेन दर्शनसप्तकं गृह्यते, तत्रनंतानुबन्धिनश्चत्वार: कषायास्तथा मिथ्यात्वादित्रयं च।
ज्ञानावरणीय से मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधिज्ञानावरण, मन:पर्यवज्ञानावरण तथा केवलज्ञानावरण—इन पांचों का ग्रहण है।८ चरित्रमोहनीय में इन २१ प्रकृतियों का ग्रहण है— प्रत्याख्यान कषाय के चार भेद, अप्रत्याख्यान कषाय के चार भेद, संज्वलन कषाय के चार भेद तथा हास्य, रति-अरति आदि नौ नोकषाय।९
८. आवहाटी २ पृ १२; ज्ञानावरणं मतिज्ञानाद्यावरणभेदात् पंचविधम्।
९. आवहाटी २ पृ १२; तच्चानन्तानुबन्धिरहिता द्वादश- कषायास्तथा नव नोकषाया इति।
आरुग्गबोहिलाभ—चूर्णिकार ने आरोग्य का अर्थ मोक्ष किया है।१० टीकाकार ने आरोग्य का अर्थ सिद्धत्व किया है।१ व्यवहार में तीर्थंकरों की स्तवना से आधि, व्याधि और उपाधि—इन तीनों रोगों की चिकित्सा होती है तथा सम्पूर्ण आरोग्य की प्राप्ति होती है। चूर्णिकार ने बोधिलाभ२ का अर्थ किया है— अगले जन्म में धर्म की प्राप्ति, लेकिन टीकाकार ने इसका अर्थ अगले जन्म में जिन-धर्म की प्राप्ति को स्वीकार किया है।३
१०. आवचू २ पृ १२; आरोग्गं मोक्खो।
१. हाटी २ पृ १२, आरोग्यं सिद्धत्वम्।
२. यहां बोधि शब्द से ज्ञानबोधि, दर्शनबोधि और चारित्रबोधि—इन तीनों बोधि-प्राप्ति को स्वीकार किया जा सकता है।
३. (क) आवचू २ पृ १२; बोधिलाभ: प्रेत्य धर्मावाप्ति:।
(ख) हाटी २ पृ १२; बोधिलाभ:— प्रेत्य जिनधर्मप्राप्ति र्बोधिलाभोऽभिधीयते।
समाहिवरउत्तम—समाधि का अर्थ है—समाधान। वह दो प्रकार की होती है—द्रव्यसमाधि और भावसमाधि। जिस द्रव्य विशेष से समाधि की प्राप्ति होती है, वह द्रव्य समाधि है।४ द्रव्य समाधि से स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। भावसमाधि में ज्ञान, दर्शन आदि प्रशस्तयोग द्वारा आंतरिक स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। चूर्णिकार ने भावसमाधि के अनेक अर्थ किए हैं—राग और द्वेष से प्रभावित न होना। मरणकाल में धर्ममार्ग पर आरूढ़ होने पर उससे पतन न होना तथा ध्यानश्रेणी से विचलित नहीं होना।५
४. दश्रुनि ९।
५. आवचू २ पृ १२; भावसमाधि नाम यो रागद्दोसेहिं नावहीरति, मरणकाले वा मग्गमारूढो न ओरुभति, झाणसेढीओ वा ण पल्हत्थति।
टीकाकार के अनुसार यहां द्रव्यसमाधि का व्यवच्छेद करने के लिए वर शब्द का प्रयोग हुआ है तथा भाव समाधि में भी तारतम्य भेद से अनेकविध होने के कारण श्रेष्ठ भावसमाधि के लिए उत्तम शब्द का प्रयोग है। इसका तात्पर्य है कि तीर्थंकर मुझे उत्तम भावसमाधि प्रदान करें।
टीकाकार कहते हैं कि तीर्थंकर समाधि और आरोग्य नहीं देते हैं, लेकिन व्यवहार भाषा के बारह प्रकारों में एक भाषा है—याचनी, जिसके द्वारा किसी वस्तु की याचना की जाती है। सिद्धों से जो आरोग्य और बोधि की मांग की गई है, वह मात्र व्यवहार भाषा का प्रयोग है। आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार आरोग्य, बोधि और समाधि की मांग उच्चकोटि की मांग है। यहां मन के उदात्तीकरण और ऊर्ध्वीकरण के लिए बोधि और समाधि की मांग की गई है।
निर्युक्तिकार आचार्य भद्रबाहु ने एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न उठाया है कि क्या आरोग्य, बोधि और समाधि की मांग करना निदान नहीं है? टीकाकार इसका समाधान करते हुए कहते हैं कि आरोग्य, बोधिलाभ और समाधि की मांग निदान नहीं है, क्योंकि इसमें कर्मबंध के हेतु का अभाव है। मिथ्यादर्शन, अविरति, प्रमाद, कषाय और योग—ये पांच आस्रव बंध के हेतु हैं। मुक्ति की प्रार्थना में बंध के हेतुओं का अभाव है।६
६. हाटी २ पृ १२; नेदं निदानं, कर्मबन्धहेतुत्वाभावात्, तथाहि मिथ्यादर्शनाविरति-प्रमाद-कषाय-योगा: बन्धहेतव:, न च मुक्तिप्रार्थनायाममीषामन्यतरस्यापि सम्भव इति।
चंद-आइच्च—सकल घाति कर्मों का अपगम होने से तीर्थंकर चन्द्रमा से भी अधिक निर्मलतर हैं।७ तीर्थंकर सूर्य से भी अधिक प्रकाश करने वाले हैं। इन दो चरणों की व्याख्या करते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि चन्द्र, सूर्य तथा मंगल आदि ग्रह तो ऊर्ध्वलोक, अधोलोक और तिर्यक्लोक जितने परिमित क्षेत्र को ही प्रकाशित करते हैं, लेकिन तीर्थंकर केवलज्ञान की प्राप्ति होने से लोक और अलोक को एक साथ अपने ज्ञान से प्रकाशित करते हैं।१
७. आवहाटी २ पृ १४; सकलकर्ममलापगमाच्चन्द्रेभ्यो निर्मलतरा इति।
१. आवनि ७१५, आवचू २ पृ १३; चंदातितिच्चाणं उड्ढं अधे य तिरियं च परिमितं खेत्तं पगासणे, केवलियनाणलंभो लोगमलोगं पगासेति।
आचार्य मानतुंग ने आदिनाथ भगवान् ऋषभ की स्तुति में अठारहवें और सतरहवें श्लोक में चन्द्रमा और सूर्य से भगवान् की तुलना करते हुए भगवान् के अतिशय को प्रकट किया है। सूर्य और चन्द्र परिमित क्षेत्र में परिमित काल तक क्षेत्र को प्रकाशित करते हैं तथा राहु और केतु के द्वारा ग्रसित होते हैं, लेकिन तीर्थंकरों का ज्ञान रूप प्रकाश इसका अपवाद है।
सागरवरगंभीर—चूर्णिकार ने सागरवर का अर्थ स्वयंभूरमण समुद्र किया है, क्योंकि सबसे अधिक विशाल और गहरा स्वयंभूरमण समुद्र है। तीर्थंकर उससे भी अधिक गंभीर होते हैं। जैसे स्वयंभूरमण समुद्र सामान्यत: क्षुभित होकर अपनी मर्यादा को नहीं छोड़ता, वैसे ही तीर्थंकरों को परीषह और उपसर्गों से क्षुभित करना संभव नहीं होता।२
२. आवचू २ पृ १३; सागरवरो सयंभुरमणो, ततो वि गंभीरतरा, ण तीरंति परीसहोवसग्गादीहिं खोभेतुं।
वंदना
तृतीय आवश्यक वंदना के नाम से प्रसिद्ध है। अनुयोगद्वार में वंदना का एक नाम गुणप्रतिपत्ति है३, क्योंकि वंदना करने से तीर्थंकरों, आचार्यों आदि के गुण हमारे भीतर संक्रांत होते हैं। भारतीय संस्कृति में गुरुजनों को वंदना करने का विशेष महत्त्व है। मनुस्मृति के अनुसार गुरुजनों का अभिवादन करने वाले के चार बातें निरन्तर वृद्धिगंत होती हैं—१. आयु २. विद्या ३. बुद्धि ४. और बल।
३. अनुद्वा. ७४/१।
वंदना के एकार्थक
निर्युक्तिकार ने वंदना के पांच एकार्थकों का उल्लेख किया है—१. वंदन २. चितिकर्म ३. कृतिकर्म ४. पूजाकर्म और ५. विनयकर्म। यद्यपि टीकाकार ने इन पांचों को एकार्थक माना है, लेकिन ये वंदना की भिन्न-भिन्न अवस्थाओं के वाचक हैं। वंदन, कृतिकर्म, चितिकर्म आदि को स्पष्ट करने के लिए निर्युक्तिकार ने पांच उदाहरण दिए हैं। इन शब्दों की अर्थ-परम्परा इस प्रकार है—
वंदन—प्रशस्त मन, वचन और काया से गुरु का अभिवादन व स्तुति करना। पंचकल्पभाष्य में वंदन के पांच पर्यायवाची शब्दों का उल्लेख है १. वंदन २. पूजन ३. नमन ४. स्तवन ५. और सत्कार।४ नंदीचूर्णि में वंदन, नमस्कार और पूजन को एकार्थक माना है।५
४. पंकभा ६; वंदण-पूयण-णमणं, थुणणं सक्कारमेगट्ठा।
५. नंदीचूर्णि पृ ४८; वंदण-नमंसण-पूयणादि।
वंदना में शीतल आचार्य की कथा है। उनके चार भानजे भी दीक्षित थे। एक बार वे अपने मामा आचार्य के पास वंदनार्थ प्रस्थित हुए। विकाल होने के कारण वे नगर के बाहर ही ठहर गए। शुभ अध्यवसाय से रात्रि में ही उन चारों को कैवल्य उत्पन्न हो गया। वे जब आचार्य के पास नहीं गए तो आचार्य स्वयं देवकुल में गए। वीतराग होने के कारण उन्होंने आचार्य को सम्मान नहीं दिया। रोष में आकर आचार्य ने चारों को वंदना की। उन चारों ने कहा—'आचार्य ने अभी द्रव्य वंदना की है।' आचार्य द्वारा पूछने पर उन्होंने कहा कि अतिशायी ज्ञान उत्पन्न हो गया है। यह सुनकर उनके मन में संवेग उत्पन्न हो गया। कषाययुक्त कंडक स्थानों से मुक्त होकर आचार्य अपूर्वकरण में प्रविष्ट हो गए। उनको केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। पहले शीतल आचार्य ने द्रव्य वंदना की, बाद में भाववंदना की।
चितिकर्म—चूर्णिकार के अनुसार ज्ञान, दर्शन और चारित्र का उपचय भाव चितिकर्म है।१ टीकाकार के अनुसार कुशल कर्मों का उपचय चितिकर्म है।२ कारण में कार्य का उपचार करने से यहां रजोहरण आदि का संग्रह भी इसके अंतर्गत समाविष्ट होता है। आचार्य वसुनंदि के अनुसार जिसके द्वारा तीर्थंकर नामकर्म आदि पुण्य प्रकृतियों का संचय किया जाता है, वह चितिकर्म है।३
१. आवचू २ पृ १५; भावचिती णाण-दंसण-चरणाण उवचओ।
२. हाटी २ पृ १४; कुशलकर्मणश्च चयनं चिति।
३. मूलाटी पृ ४२८; चीयते समेकीक्रियते संचीयते, पुण्यकर्म तीर्थकरत्वादी येन, तच्चितिकर्म पुण्यसंचय-कारणम्।
चितिकर्म में क्षुल्लक आचार्य की कथा है। एक बार परिणाम विचलित होने से वे संघ छोड़कर वनखण्ड में चले गए। वहां उन्होंने लोगों के द्वारा वेदिकाबद्ध शमी वृक्ष की पूजा करते हुए देखा। उसे देखकर उन्होंने सोचा कि शमीवृक्ष की भांति अनेक राजपुत्र और श्रेष्ठीपुत्र मेरा सम्मान करते हैं। संघ छोड़ने के बाद बकुल आदि वृक्षों की भांति मेरा कोई सम्मान नहीं करेगा। आलोचना-प्रायश्चित्त करके वे पुन: संघ में आ गए। पहले उनके द्रव्य चितिकर्म था, बाद में भाव चितिकर्म हो गया।
कृतिकर्म—चूर्णिकार के अनुसार भावकृतिकर्म का अर्थ है—नीच गोत्र आदि का क्षय करने के लिए जो क्रिया की जाती है, वह कृतिकर्म है।४ मोक्ष-प्राप्ति के लिए अवनति आदि करते हुए वंदना करना कृतिकर्म है।५ आचार्य वसुनंदी के अनुसार जिस अक्षर समूह, परिणाम अथवा क्रिया के द्वारा अष्टविध कर्म काटे जाते हैं, वह कृतिकर्म है। कृतिकर्म पाप-विनाश का उपाय है।६ जयधवला के अनुसार तीर्थंकर, सिद्ध, आचार्य और बहुश्रत की वंदना करते समय जो क्रिया की जाती है, वह कृतिकर्म है।७
४. आवचू २ पृ १६; भावकितिकम्मं णीतागोतादि- कम्मक्खवणट्ठताए जं कीरति।
५. हाटी २ पृ १४; मोक्षायावनामादिचेष्टैव।
६. मूलाटी पृ ४२८; कृत्यते छिद्यते अष्टविधं कर्म येनाक्षरकदम्बकेन परिणामेन क्रियया वा तत् कृतिकर्म पापविनाशनोपाय:।
७. कपा १/१/९१ पृ. १०७; जिण-सिद्धाइरिय-बहु- सुदेसु वंदिज्जमाणेसु जं कीरइ कम्मं, तं किदियम्मं णाम।
द्रव्यकृतिकर्म और भावकृतिकर्म में श्रीकृष्ण और सेवक का उदाहरण है। भगवान अरिष्टनेमि के समवसृत होने पर वासुदेव कृष्ण ने द्वादशावर्त से १८ हजार साधुओं को भाव वंदना की। उनके साथ वीरक भी सभी साधुओं को वंदना कर रहा था। श्रीकृष्ण परिश्रांत और पसीने से लथपथ हो गए। श्रीकृष्ण ने भगवान से पूछा—'३६० संग्रामों में भी मैं इतना परिश्रांत नहीं हुआ, जितना आज हुआ हूं।' भगवान ने कहा—'आज तुमने श्रायिक सम्यक्त्व की प्राप्ति की है। श्रद्धापूर्वक भाव वंदन करने से तुमने तीर्थंकर नाम गोत्र का उपार्जन किया है। सातवीं नारकी के योग्य कर्मबंध को शिथिल करके तीसरी नारकी के आयुष्य का बंधन किया है। उस समय श्रीकृष्ण का भाव कृतिकर्म तथा सेवक का द्रव्य कृतिकर्म था।
इस प्रसंग में श्रेणिक की कथा भी प्रसिद्ध है। प्रवचन समाप्त होने पर श्रेणिक ने भगवान् महावीर के ५०० शिष्यों की निष्काम भाव से भावपूर्ण वंदना की। वंदना करने से श्रेणिक को अतिरिक्त आनंद की अनुभूति हुई। गौतम ने भगवान् से पूछा—'आज श्रेणिक ने जो भावपूर्ण वंदना की, इससे इसको क्या प्राप्ति हुई?' भगवान् ने कहा—'इसने सप्तम नारकी का आयुष्य बंधें, वैसे कर्मदलिक एकत्रित कर लिए थे। यदि थोड़ी देर और भावपूर्ण वंदना करता तो इसके नारकी का आयुष्य टल जाता। श्रेणिक पुन: वंदना के लिए उद्यत हुआ, लेकिन भगवान ने कहा—'अब तुम सकाम भाव से वंदना करोगे, अत: वह लाभ नहीं मिलेगा। अब प्रथम नारकी के कर्म अवशेष हैं, वे तो भोगने ही पड़ेंगे।
पूजाकर्म—प्रशस्त मन, वचन और काया की चेष्टा पूजाकर्म है।१ आचार्य वसुनंदि के अनुसार जिसके द्वारा अर्हद् आदि की पूजा की जाती है, वह पूजाकर्म है।२
१. हाटी २ पृ १४; पूजा—प्रशस्तमनोवाक् कायचेष्टेत्यर्थ:।
२. मूलाटी पृ ४२९; पूज्यन्ते—अर्च्यन्तेऽर्हदादयो येन तत् पूजाकर्म।
पूजाकर्म में दो सेवक का उदाहरण है। एक बार ग्राम की सीमा के विषय में दोनों में विवाद हो गया। वे जब न्याय हेतु राजकुल में गए तो सेवक ने कहा—' साधु को देखने से अवश्य सिद्धि मिलती है।' वह साधु को भाव प्रदक्षिणा करके चला गया। दूसरे सेवक ने उसका केवल अनुकरण किया। पहला सेवक विजयी हुआ। पहले सेवक की भावपूजा तथा दूसरे की द्रव्यपूजा थी।
विनयकर्म—जिसके द्वारा आठ प्रकार के कर्मों का अपनयन होता है, वह विनयकर्म है।३ विनयकर्म में श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्ब और पालक की कथा है। श्रीकृष्ण ने अपने पुत्रों से कहा—'कल जो भगवान को सर्वप्रथम वंदना करेगा, उसकी इच्छापूर्ति की जाएगी।' शाम्ब ने शय्या से उठकर विनम्रता से भगवान को भाव वंदना की। पालक ने राज्य के लोभ से घोडे़ पर जाकर आक्रोशपूर्वक वंदना की। श्रीकृष्ण के पूछने पर भगवान अरिष्टनेमि ने कहा—'द्रव्य से पालक ने तथा भाव से शाम्ब ने पहले वंदना की।'
३. हाटी २ पृ १४; विनीयते वाऽनेनाष्टप्रकारं कर्मेति विनय: दशवैकालिक निर्युक्ति (२८६-३०३) में विनय के भेद-प्रभेदों का विस्तृत वर्णन है।
वंदना के प्रकार
शरीर के आधार पर वंदना के पांच प्रकार हो सकते हैं—
१. एकांग वंदना—केवल सिर को झुकाना।
२. द्वयांग वंदना—दोनों हाथों को जोड़ना।
३. त्रयांग वंदना—दोनों हाथों तथा सिर को झुकाना।
४. चतुरंग वंदना—दोनों हाथ और दोनों घुटनों को झुकाना।
५. पंचांग वंदना—दोनों हाथ, दोनों घुटने तथा सिर—इन पांचों अंगों को झुकाते हुए मस्तक से धरती का स्पर्श करना।१ जैन परम्परा में साधु-साध्वियों के प्रति पंचांग वंदना विहित है। वैदिक परम्परा में अष्टांग वंदना विहित है, जो लेटकर की जाती है।
१. अनध ८/९५, टी पृ ६२८।
भगवती आराधना की विजयोदया टीका में वंदना के तीन प्रकार उल्लिखित हैं—१. मन: वंदना २. वचन वंदना ३. काय वंदना।२
२. भआविटी. पृ. ३८१।
मूलाचार में पर्यंकासन और कायोत्सर्ग—इन दो आसनों को वंदना के लिए उपयुक्त बताया है।३ अनगारधर्मामृत में इनके अतिरिक्त वीरासन को भी वंदना के योग्य आसन माना है।४ पंडित आशाधर ने वंदना के लिए चार मुद्राओं का उल्लेख किया है—१. जिनमुद्रा २. योगमुद्रा ३. वंदनामुद्रा ४. मुक्ता शुक्तिमुद्रा।५
३. मूला ६०४, टी. प. ४४५।
४. अनध ८/८३।
५. अनध ८/८५।
पांच अभिगम
श्रावक जब तीर्थंकर, आचार्य आदि को वंदना करने जाए तो पांच अभिगमों का ध्यान रखना चाहिए—१. सचित्त वस्तु (ताम्बूल, फल आदि) का त्याग। २. अचित्त वस्तु (मुकुट, पदत्राण आदि) का त्याग। ३. एकशाटिक उत्तरासंग करना। ४. तीर्थंकर या साधु के दृष्टिगत होते ही हाथ जोड़ना। ५. मन में एकाग्रता के भाव रखना।६
६. भग. २/९७।
वंदना का प्रयोजन
निर्युक्तिकार के अनुसार वंदना करने के निम्न प्रयोजन हैं७—
७. आवनि ८०७।
१. विनय की आराधना।
२. अहंकार का नाश।
३. गुरुजनों की पूजा।
४. अर्हत्-आज्ञा का पालन।
५. श्रुतधर्म की आराधना।
६. मोक्ष की प्राप्ति।
चूर्णिकार के अनुसार शिष्य इहलोक के लिए वंदना न करे, पारलौकिक प्रयोजन के लिए भी वंदना न करे, वह कीर्ति, वर्ण, शब्द और श्लोक की प्राप्ति के लिए भी वंदना न करे, केवल निर्जरा के लिए तथा विशेष रूप से नीचगोत्र कर्म का क्षय करने एवं अष्टविध मद का नाश करने के लिए वंदना करे।८
८. आवचू २ पृ ३९; कितिकम्मं णो इहलोगट्ठताए वंदेज्जा, नो परलोगट्ठताए नो कित्ति-वण्ण-सद्द-सिलोगट्ठताए, नण्णत्थ निज्जरट्ठताए, विसेसओ नीयागोत्तकम्मक्ख- वणट्ठताए अट्ठविहं पि माणं निहणिऊणं।
वंदनीय कौन?
जिन शासन में ज्ञान, दर्शन आदि को धारण करने वाले साधु को वंदना की जाती है। शरीर को वंदना नहीं की जाती, न ही जाति, कुल, रूप, वर्ण और वेश आदि को वंदना की जाती है।१ निर्युक्तिकार के अनुसार मेधावी, संयत, सुसमाहित, पांच समितियों से समित, तीन गुप्तियों से गुप्त तथा असंयम से जुगुप्सा करने वाला मुनि वंदनीय होता है।२ आगम अट्ठुत्तरी के अनुसार जो दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप, नियम, विनय और क्षांति आदि गुणों से युक्त हैं तथा गुणी व्यक्तियों की गुणोत्कीर्तना करने वाले हैं, वे वंदना करने के योग्य हैं।३ साधु को आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर और रात्निक मुनि को कर्म-निर्जरा के लिए वंदना करनी चाहिए।४ विजयोदया टीका के अनुसार जो साधु रत्नत्रय और तपस्या में नित्य उद्यत रहते हैं, उनके प्रति अभ्युत्थान—कृतिकर्म करना चाहिए।५ संविग्न साधु के प्रति किया गया कृतिकर्म निर्जरा का कारण बनता है तथा संयम के स्थान को बढ़ावा देता है। निर्युक्तिकार के अनुसार साधु को असंयत माता-पिता, गुरु, सेनापति, चार सेनाओं का अधिपति, प्रशास्ता—धर्मपाठक, बद्धमुकुट राजा तथा दैवत आदि को वंदना नहीं करनी चाहिए।६ यहां गुरु शब्द से दादा, दादी, मामा, सास, श्वसुर आदि का भी ग्रहण है तथा लेखाचार्य आदि को भी असंयत होने के कारण वंदना नहीं करनी चाहिए। मूलाचार में प्रशास्ता के स्थान पर अन्य तीर्थ को वंदना नहीं करनी चाहिए, यह उल्लेख मिलता है।७
१. आगम ८८।
२. आवनि ७२०।
३. आगम ८३;
दंसण-णाण चरित्ते, तव नियमे विणय-खंति गुणइल्ला।
एते वि वंदणीया, जे गुणवादी गुणधराणं।।
४. आवनि ७९०, मूला ५९३।
५. भआविटी पृ. १५४; रत्नत्रये तपसि च नित्यमभ्युद्यतानां अभ्युत्थानं कर्त्तव्यम्।
६. आवनि ७८१।
७. मूला ५९४।
इनसे वंदना नहीं करवाने का कारण बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि इससे लोक में गर्हा होती है तथा माता-पिता के परिणाम भी इसलिए विचलित हो सकते हैं कि पहले हम इनके पूज्य थे, अब हमारा अपमान हो रहा है। गृहस्थ माता-पिता आदि से वंदना करवायी जा सकती है।
इसमें भी विकल्प प्रस्तुत करते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि आलोचना, प्रत्याख्यान और सूत्रार्थ के समय प्रव्रजित माता-पिता आदि से भी वंदना करवायी जा सकती है, क्योंकि वंदना न करने से ज्ञान विनय की विराधना होती है। इन स्थितियों में गृहस्थों के समक्ष यतना से वंदना करवानी चाहिए, जिससे उनका मन विपरिणत न हो।८
८. आवचू २ पृ. ३९, ४०, हाटी २ पृ. ३४।
वंदना करने का अधिकारी
निर्युक्तिकार के अनुसार पांच महाव्रत के अनुष्ठान में तत्पर, आलस्य रहित, निरभिमानी, संविग्न और निर्जरार्थी साधु कृतिकर्म के योग्य होता है।९
९. आवनि ७९२, मूला ५९२।
भगवती आराधना की टीका के अनुसार अहंकाररहित, संविग्न, अनलस, अशठ, गुरु का अनुग्रह-प्राप्ति का इच्छुक, दूसरों के गुणों का प्रकाशन करने वाला तथा संघ-वत्सल साधु वंदना करने के योग्य होता है।१ अनगारधर्मामृत के अनुसार परीषहजयी, मंदकषायी, आगमविशारद, सम्यग्दर्शी, उपशान्त-कषायी, गुरुभक्त, मृदुभाषी और कर्मक्षय का लक्ष्य रखने वाला साधु कृतिकर्म करने का अधिकारी हो सकता है।२
१. भआविटी पृ. १५४; अमानिना संविग्नेन अनलसेना- शठेनानुग्रहकारणार्थिना परगुणप्रकाशनोद्यतेन संघवत्सलेन।
२. अनध ८/१२६, पृ ६३७,६३८।
निश्चय में यह जानना कठिन है कि कौन मुनि चारित्र में कब अवस्थित हुआ, अत: व्यवहार नय के आधार पर जो पहले चारित्र में स्थित होता है, उसको वंदना की जाती है अर्थात् अवमरात्निक अपने रात्निकों को वंदना करते हैं।३ आलोचना, प्रतिक्रमण, श्रुतदान आदि में रात्निक मुनि भी अवमरात्निक आचार्य को वंदना करते हैं।४ प्रत्येकबुद्ध, जिनकल्पिक, शुद्धपरिहारी५ और यथालांदिक—ये चारों कृतिकर्म से बाह्य होते हैं अर्थात् ये अपने रात्निकों को वंदना नहीं करते।६ केवली भी अपने छद्मस्थ गुरु को व्यवहार मानकर तब तक वंदना करते हैं, जब तक लोगों के बीच उनका कैवल्य प्रकट नहीं होता।७
३. बृभा ४५०५।
४. बृभा ४५००।
५. आपन्नपारिहारिक साधु आचार्य को छोड़कर किसी को वंदना नहीं करता। दूसरे साधु भी उसे वंदना नहीं करते।
६. बृभा. ४५३३।
७. बृभा ४५०८
केवलिणा वा कहिए, अवंदमाणो व केवलिं अन्नं।
वागरणपुव्वकहिए, देवपूयासु व मुणंति।।
कैवल्य का प्रकटीकरण चार कारणों से होता है
१. किसी अन्य केवली के कथन से।
२. केवली द्वारा अन्य को वंदना न करने पर।
३. स्वयं ही कैवल्य प्रकट होने पर।
४. देवताओं द्वारा पूजा—महिमा किए जाने पर।
जैन आचार्यों ने साधु के द्वारा साध्वी को वंदना करने को विहित नहीं माना है। ६० साल संयम-पर्याय वाली साध्वी भी तत्काल प्रव्रजित साधु को वंदना करती है। यदि साध्वी बहुश्रुता, अपूर्वश्रुत की धारक अथवा आलोचना देने वाली है तो उसे फेटा वंदना दी जाती है।८
८. बृभा ४५३६, टी पृ १२२५; संजईउ त्ति संयत्योऽपि उत्सर्गतो न वन्द्यन्ते, अपवादपदे तु यदि बहुश्रुता महत्तरा काचिदपूर्वश्रुतस्कन्धं धारयति ततस्तस्या: सकाशात् तत्र ग्रहीतव्ये उद्देश-समुद्देशादिषु सा फेटावन्दनकेन वन्दनीया।
लिंग और कृतिकर्म
निश्चयनय में भावलिंग का महत्त्व है, लेकिन व्यवहार में द्रव्य लिंग का भी उतना ही महत्त्व है। द्रव्यलिंग की महत्ता को स्पष्ट करते हुए आचार्य मलयगिरि कहते हैं कि भरत चक्रवर्ती को आदर्शगृह में कैवल्य उत्पन्न हुआ। उसके पश्चात् देवेन्द्र ने आकर उनको निवेदन किया कि आप द्रव्यलिंग धारण करें, जिससे हम आपका अभिनिष्क्रमण समारोह मना सकें। उनके निवेदन पर भरत ने पंचमुष्टि लोच किया तथा देवेन्द्र ने रजोहरण उपहृत किया।१ चूर्णि में उद्धृत गाथा के अनुसार केवलज्ञान उत्पन्न होने पर भी सुविहित लिंग के अभाव में जिनेश्वर भगवान को देवता वंदना नहीं करते।२ निर्युक्तिकार के अनुसार द्रव्यलिंग और भावलिंग का समायोग होने पर ही शुद्ध श्रमण होता है। इसको स्पष्ट करने के लिए निर्युक्तिकार ने चांदी के सिक्के का उदाहरण दिया है। चूर्णिकार ने यहां सिक्के की चतुर्भंगी प्रस्तुत की है३
१. आवमटी प २४६—सक्के देविंदे देवराया आगओ भणति—दव्वलिंगं पडिवज्ज जाहे निक्खमणमहिमं करेमि।
२. आवचू २ पृ २८; किह लिंगं न पमाणं, उप्पण्णे केवलम्मि जं णाणे। न नमंति जिणं देवा, सुविहितणेवत्थपरिहीणं।।
३. आवनि ७५०,७५१।
— अशुद्ध रुपया और मुद्राङ्कन विषम अक्षरों में।
— अशुद्ध रुपया और सम अक्षर वाला टंकन।
— शुद्ध रुपया और विषम अक्षर वाला टंकन।
— शुद्ध रुपया और सम अक्षर वाला टंकन।
टीकाकार हरिभद्र इस गाथा की व्याख्या करते हुए कहते हैं कि यहां चांदी के रुपए के समान भावलिंग तथा टंकन के समान द्रव्यलिंग है। प्रथम भंग में चरक आदि श्रमण आते हैं, क्योंकि उनका द्रव्यलिंग और भावलिंग—दोनों अशुद्ध है। द्वितीय भंग के समान पार्श्वस्थ आदि साधु हैं, जिनका द्रव्यलिंग शुद्ध है, लेकिन भावलिंग अशुद्ध है। तृतीय भंग के समान प्रत्येकबुद्ध होते हैं, क्योंकि भाव दीक्षा आने पर भी वे अन्तमुहूर्त मात्र तक द्रव्यलिंग ग्रहण नहीं करते, अत: उस समय तक उनका लिंग शुद्ध नहीं होता। चतुर्थ भंग के समान शील युक्त साधु होते हैं, जिनके दोनों लिंग शुद्ध होते हैं। वे गच्छगत और गच्छनिर्गत—जिनकल्पी आदि भी हो सकते हैं। जिस प्रकार रुपया प्रथम तीन भंगों में व्यवह्रत नहीं होता, वैसे ही प्रथम भंगत्रय में साधु नमस्करणीय नहीं होता। यदि चांदी शुद्ध और सम अक्षरों में मुद्रांकन हो तो सिक्का चलता है। चांदी शुद्ध होने पर भी यदि मुद्रांकन विषम है तो सिक्का व्यवहरणीय नहीं होता। सिक्के की भांति साधु भी वही वंदनीय होता है, जिसका द्रव्यलिंग और भावलिंग दोनों शुद्ध हों।४
४. हाटी २ पृ २४,२५।
निर्युक्तिकार ने शिष्य के माध्यम से एक प्रश्न उपस्थित किया है कि व्यवहार में यह कैसे जाना जा सकता है कि कौन सुविहित मुनि है और कौन दुर्विहित? व्यवहार में तो त्रिकरण की शुद्धि से लिंग को ही वंदना की जाती है। आचार्य समाहित करते हुए कहते हैं कि लिंग को ही प्रमाण मानने से तो सभी निह्नव वंदनीय हो जाएंगे। प्रथम बार किसी साधु को देखकर लिंग के आधार पर उसका अभ्युत्थान आदि कृतिकर्म करना चाहिए।५ इसका कारण बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि संभव है कोई अतिशयधारी बहुश्रुत आचार्य या साधु आया हो। उसका अभ्युत्थान आदि नहीं करने से संभव है वह वाचना आदि न दे। इस प्रसंग में चूर्णिकार ने आर्य कालक की कथा का संकेत किया है। आर्य कालक के शिष्य सम्यक् रूप से अनुयोग ग्रहण नहीं करते थे, अत: वे अपने प्रशिष्य आचार्य सागर के पास सुवर्णभूमि चले गए। वहां आचार्य सागर उनको पहचान नहीं सके, अत: कृतिकर्म आदि न करके छोटे शिष्य की भांति उनके साथ व्यवहार किया। जब आर्य कालक के शिष्य उनको खोजते हुए वहां आए,तब आचार्य सागर ने उठकर उनको वंदना की तथा आशातना के लिए क्षमायाचना की।१
५. आवनि ७३५-३८।
१. आवचू २ पृ २५।
बृहत्कल्पभाष्य में एक प्रश्न उठाया है कि जो रजोहरण आदि लिंग से मुक्त है, वह संयमश्रेणी से निर्गत हो सकता है, लेकिन जो साधु प्रकट लिंग वाला है, वह संयमश्रेणी से निर्गत कैसे माना जा सकता है? इस संदर्भ में भाष्यकार ने दो शर्करा घटों का उदाहरण प्रस्तुत किया है। एक राजा ने शर्करा से दो घड़ों को मुद्रित करके दो व्यक्तियों को अलग-अलग घड़ा देकर उसकी सुरक्षा करने के लिए कहा। उसमें से एक व्यक्ति ने घडे़ के नीचे राख लगा दी तथा घडे़ को कपाटयुक्त अनाबाध स्थान पर रखकर उसके चारों ओर कांटों की बाड़ लगा दी। वह उस घट की त्रिसन्ध्या में देखरेख करने लगा।
दूसरे व्यक्ति ने घट को एकान्त स्थान पर रख दिया। शर्करा की सुगंध से चींटियां आने लगीं। मुद्रा को हानि नहीं पहुंचाते हुए चींटियों ने नीचे से घट को चलनी जैसा कर दिया। कालान्तर में नीचे से घट जर्जरित हो गया। सारी शर्करा चींटियों ने खा ली। एक दिन राजा ने दोनों व्यक्तियों से घट मंगवाए, जिसने घट-रक्षण में प्रमाद किया, उसे दंडित किया। जिसने घट को सुरक्षित रखा, उसे सम्मानित किया। जिस प्रकार उस प्रमत्त पुरुष के घट की मुद्रा सुरक्षित रहने पर भी घट के नीचे से प्रवेश करती चींटियों ने घडे़ को भग्न करके शर्करा को समाप्त कर दिया, उसी प्रकार प्रमादी साधु रजोहरण आदि साधुलिंग के रहने पर भी अपराध-पद का सेवन करके शर्करा तुल्य चारित्र का सद्य: विनाश कर देता है। ऐसे लिंगधारी साधु कृतिकर्म के योग्य नहीं होते।२
२. बृभा ४५१६-१९, टी पृ १२१९,१२२०।
दृष्टपूर्व साधु दो प्रकार के हो सकते हैं— उद्यतविहारी और शिथिलाचारी। दृष्टपूर्व उद्यतविहारी के प्रति यथायोग्य अभ्युत्थान, वंदना आदि कृतिकर्म करना चाहिए। शिथिलाचारी के प्रति कृतिकर्म नहीं करना चाहिए।३ निर्युक्तिकार के अनुसार दीक्षापर्याय, पुरुष, क्षेत्र, काल और आगम आदि के आधार पर यथायोग्य कृतिकर्म करना चाहिए।४
३. आवहाटी २ पृ. २२।
४. आवनि ७४०।
रत्नत्रय और कृतिकर्म
कृतिकर्म के प्रसंग में निर्युक्तिकार ने ज्ञानवादी की मान्यता भी प्रकट की है। ज्ञानवादी के अनुसार ज्ञान भावलिंग के अन्तर्गत है तथा तीर्थ ज्ञान में ही स्थित रहता है। जीवादि पदार्थों को जानने से जीव को अधिगम सम्यक्त्व प्राप्त हो जाती है। स्वयंभूरमण के मत्स्य जिनप्रतिमा के आकार वाले मत्स्यों को देखकर जातिस्मृति के द्वारा नैसर्गिक सम्यक्त्व को प्राप्त कर लेते हैं। यह ज्ञानायत्त प्राप्ति है, अत: बाह्य पिण्डविशुद्धि आदि प्रमाण नहीं हैं। इस संदर्भ में चूर्णिकार ने अनेक गाथाएं उद्धृत की हैं। अज्ञानी जिन कर्मों को अनेक कोटि वर्षों में क्षपित करता है, उन कर्मों को त्रिगुप्त ज्ञानी उच्छ्वास मात्र में क्षपित कर देता है। जैसे ससूत्र सूई कचरे में पड़ने पर भी नाश को प्राप्त नहीं होती, वैसे ही ससूत्र ज्ञानी संसार में रहते हुए भी विनाश को प्राप्त नहीं होता। इसलिए ज्ञान में स्थित ज्ञानी भवसमुद्र को पार कर लेता है। ज्ञान की प्रधानता होने से ज्ञानी का ही कृतिकर्म करना चाहिए।१ इसी बात का खण्डन करते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि ज्ञान तो स्व विषय में नियत होता है, अत: ज्ञान मात्र से कार्य की निष्पत्ति नहीं हो सकती। मार्गज्ञ के उदाहरण द्वारा ग्रंथकार कहते हैं कि पाटलिपुत्र का मार्ग जानने पर भी यदि व्यक्ति गमन चेष्टा में प्रवृत्त नहीं है तो वह वहां नहीं पहुंच सकता। मोक्ष-मार्ग को जानने पर भी यदि व्यक्ति संयम-क्रिया में प्रवृत्त नहीं होता तो मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता, अत: संयम रहित ज्ञान या ज्ञानी का विशेष महत्त्व नहीं है।२
१. आवनि ७५१/१-३।
२. हाटी २ पृ २५।
निर्युक्तिकार ने ज्ञान के साथ चारित्र की महत्ता स्थापित करने हेतु दो दृष्टांत प्रस्तुत किए हैं। मृदंग, वीणा आदि वाद्यों के साथ नृत्य करने में कुशल नर्तकी भी यदि शरीर के हाव-भाव नहीं करती है तो वह जनता को संतुष्ट नहीं कर सकती। वह रंगमंच में जनता के बीच निंदा और अपमान को प्राप्त करती है, वैसे ही साधु वेश और ज्ञान से युक्त जो साधु शुभ कायिक व्यापार नहीं करता, वह मोक्ष सुख प्राप्त नहीं कर सकता। वह अपने साथ रहने वालों से भी निंदा प्राप्त करता है।३
३. आवनि ७५२, ७५३।
दूसरा उदाहरण निर्युक्तिकार ने तैराकी करने वाले व्यक्ति का दिया है— जैसे तैरना जानते हुए भी जो व्यक्ति अपने हाथ-पैर को नहीं हिलाता, कायिक व्यापार नहीं करता तो वह नदी के सा्रेत में बह जाता है। इसी प्रकार चारित्र शून्य ज्ञानी भी संसार के प्रवाह में बह जाता है, अत: ज्ञान और चारित्र से युक्त गुणाधिक सुविहित साधु का ही कृतिकर्म करना चाहिए।४
४. आवनि ७५४।
वंदन योग्य सुविहित साधु की पहचान
निर्युक्तिकार के अनुसार सुविहित साधु को वंदना करनी चाहिए। उन्होंने सुविहित साधु की पहचान के पांच मापदंड प्रस्तुत किए हैं५
५. आवनि ७५६।
आलय—सुप्रमार्जित तथा स्त्री, पशु और नपुसंक रहित वसति में रहना।
विहार—मासकल्प आदि से विहार करते हुए नवकल्पी विहार करना।
स्थान—यथाविधि हरियाली से रहित स्थान पर खडे़ रहकर कायोत्सर्ग करना।
चंक्रमण—युगप्रमाण भूमि को देखते हुए भावक्रिया से चलना।
विनययुक्त भाषा—विनययुक्त निरवद्य भाषा बोलना तथा आचार्य, रात्निक आदि का विनय करना।
पार्श्वस्थ आदि को वंदना : एक विमर्श
पार्श्वस्थ, अवसन्न, कुशील, संसक्त और यथाच्छंद—इन पांच श्रमणों के प्रति कृतिकर्म नहीं करना चाहिए।१ इस बात को निर्युक्तिकार ने दो व्यावहारिक उदाहरणों से समझाया है। जैसे अपवित्र स्थान पर पड़ी हुई पुष्पों की माला सिर पर धारण करने के योग्य नहीं होती, वैसे ही पार्श्वस्थ आदि स्थानों में अवस्थित साधु पूज्य नहीं होते। जैसे गर्हित कुल में निवास करता हुआ चौदह विद्याओं का पारगामी ब्राह्मण विनाश को प्राप्त होता है, वैसे ही कुशील साधुओं के बीच रहता हुआ और उनको वंदना करता हुआ साधु गर्हा को प्राप्त करता है।२ पार्श्वस्थ आदि को वंदना करने वाले के न कीर्ति होती है और न ही निर्जरा। वह केवल कायक्लेश और कर्मबंध करता है।३ निष्कर्षत: पार्श्वस्थ आदि प्रवचन के यश का घात करने वाले होते हैं, अत: वे अवंदनीय हैं।४ जो संयम से भ्रष्ट मुनि संयमी साधुओं को अपने पैरों में गिराते हैं, अर्थात् वंदना करवाते हैं, वे मनुष्य भव में हीन पंचेन्द्रिय अर्थात् विकलेन्द्रिय के रूप में उत्पन्न होते हैं। वे सन्मार्ग से भ्रष्ट हो जाते हैं, उनको बोधि-प्राप्ति भी दुर्लभ होती है।५ तीसरा उदाहरण भी इसी तथ्य को प्रकट करने वाला है। जैसे भांड आदि के द्वारा धारण किए गए अल्पकालिक साधु वेश को जानकर भी उसे नमस्कार करने वाला दोष का भागी होता है, वैसे ही निष्ठुर परिणाम से युक्त पार्श्वस्थ आदि को जानकर भी उन्हें वंदना करने वाला अवश्य ही दोषी होता है।
१. आवनि ७२१।
२. आवनि ७२५,७२६।
३. आवनि ७२२।
४. आवनि ७८६।
५. आवनि ७२३, ७२४।
मूलत: पार्श्वस्थ को वंदना करने का निषेध है, लेकिन कारण विशेष उपस्थित होने पर जो संयम से रहित हैं, अकृत्य करने वाले, चरण-करण से परिहीन तथा केवल द्रव्यलिंग को धारण करते हैं, उनको कैसी वंदना करनी चाहिए, इसका वर्णन निर्युक्तिकार ने किया है। किसी को वाणी मात्र से नमस्कार किया जाता है। यदि कोई विशिष्टतर है अथवा उग्र स्वभाव वाला है तो वाग् नमस्कार के साथ हाथ जोड़कर सिर नमाकर नमस्कार किया जाता है। किसी से शारीरिक कुशलक्षेम की पृच्छा की जाती है, कुशलक्षेम पूछने के बाद किसी की क्षणभर पर्युपासना की जाती है, साधु विशेष को जानकर किसी को क्षोभवंदना दी जाती है अथवा सम्पूर्ण वंदना भी दी जाती है।६
६. आवनि ७३८/१, बृभा ४५४४ टी ४.१२२७।
भाष्यकार के अनुसार किसी पार्श्वस्थ को वाणी मात्र से नमस्कार करने पर वह उसे अपना पराभव मानकर सुखशीलता को छोड़कर उद्यतविहारी हो जाता है, अत: पार्श्वस्थ को विधिपूर्वक वंदना नहीं करनी चाहिए। उनको वंदना करने से उसकी सावद्य क्रिया की अनुमोदना होती है।७ उसको वाणी से नमस्कार अवश्य करना चाहिए, ऐसा न करने पर अर्हद् द्वारा प्ररूपित मार्ग पर चलने वाले मुनि की प्रवचन-भक्ति नहीं होती।८ अंत में भाष्यकार का मंतव्य है कि पार्श्वस्थ साधु में जितनी मात्रा में ज्ञान, चारित्र, तप और नियम है, वहां जिनप्रज्ञप्त भाव के आधार पर उतनी ही भक्ति से उसका कृतिकर्म करना चाहिए। कारण उपस्थित होने पर पार्श्वस्थ आदि को वंदना करने वाले को चतुर्लघु प्रायश्चित की प्राप्ति होती है।१
७. बृभा ४५४६।
८. बृभा ४५४९।
१. बृभा ४५४०
उप्पन्नकारणम्मिं, कितिकम्मं जो न कुज्ज दुविहं पि।
पासत्थादीयाणं, उग्घाया तस्स चत्तारि।।
वंदना कब?
वंदना कब करनी चाहिए और कब नहीं करनी चाहिए, इस बारे में भी निर्युक्तिकार ने चिंतन किया है। यदि साधु या आचार्य धर्मकथा आदि कार्य में संलग्न हों, उस समय वंदना करने से धर्मान्तराय का दोष होता है तथा धर्मकथा में विघ्न होता है। यदि आचार्य पराङ्मुख हों तो पीछे से वंदना नहीं करनी चाहिए, इससे आचार्य का ध्यान वंदना करने वाले पर नहीं रहता है तथा अनवधानता दोष उत्पन्न होता है। क्रोध आदि प्रमाद से आविष्ट हों, उस समय वंदना करने से उनमें क्रोध की उदीरणा हो सकती है। आहार करते समय भी वंदना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे उनके आहार में अंतराय दोष आता है। नीहार—मल-विसर्जन करते समय वंदना करने से वे लज्जा वश मल-मूत्र का सम्यग् रूप से परित्याग नहीं कर सकते, अत: इन स्थितियों में वंदना नहीं करनी चाहिए।
जिस समय आचार्य व्याख्यान आदि के व्याक्षेप से रहित हों, आसन पर बैठे हों, उपशान्त और सामाचारी में उपस्थित हों, उस समय उनकी आज्ञा लेकर उनका कृतिकर्म करना चाहिए। टीकाकार ने आज्ञा लेने के संदर्भ में दो विकल्प प्रस्तुत किए हैं— प्रतिक्रमण के समय जो ध्रुववंदन विधि है, उसमें आज्ञा लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन तत्काल उत्पन्न किसी प्रसंगवश जो वंदना की जाती है, उसमें वंदना से पूर्व आज्ञा ली जाती है।२
२. हाटी २ पृ ३४।
बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार रात्रि में संस्तारक पर आरूढ़ होते समय मुनि आचार्य के प्रति वाचिक कृतिकर्म अर्थात् 'नम: क्षमाश्रमणेभ्य:' कहकर वंदना करे तथा प्रात: जगने के बाद प्रत्येक रात्निक को वंदना करे।३
३. बृभा ४४१४;
संथारं दुरुहंतो, किइकम्मं कुणइ वातिगं सायं।
पातो वि य पणिवायं, पडिबुद्धो एक्कमेक्कस्स।
दिगम्बर परम्परा के अनुसार आलोचना करते समय, प्रश्न पूछने में, पूजा करने में, स्वाध्याय के प्रारम्भ में तथा अपराध हो जाने पर गुरु को वंदना करनी चाहिए।४ धवला के अनुसार तीनों सन्ध्यायों में जिनेश्वरदेव, गुरु और ऋषियों को वंदना की जाती है, अत: वंदना के पाठ में तिक्खुत्तो—त्रिकृत्वस् शब्द का प्रयोग है।५ अनगारधर्मामृत के अनुसार पूर्वाह्न, मध्याह्न और अपराह्न—इन तीन सन्ध्याओं में छह-छह घड़ी तक वंदना का समय रहता है।६
४. मूला ६०१।
५. षट्ध १३/५, ४/२८ पृ ८९।
६. अनध ८/७९, पृ ६१८।
वंदना के स्थान
वंदना कितने स्थानों पर करनी चाहिए, इसका निर्युक्तिकार ने विस्तार से वर्णन किया है—
प्रतिक्रमण
प्रतिक्रमण के समय चार कृतिकर्म होते हैं—
१. आलोचना के समय।
२. गुरु से क्षामणा के समय।
३. आचार्य आदि को निवेदन करते समय।
४. प्रत्याख्यान के समय।१
१. हाटी २ पृ ३५।
मूलाचार में प्रतिक्रमण के समय होने वाले चार कृतिकर्म भिन्न हैं—
१. आलोचना-भक्ति करने के समय।
२. प्रतिक्रमण-भक्ति करने के समय।
३. वीर-भक्ति करने के समय।
४. चौबीस तीर्थंकरों की भक्ति करने के समय।
स्वाध्याय
स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म होते हैं
१. स्वाध्याय-प्रस्थापन के समय।
२. प्रस्थापन के बाद स्वाध्याय प्रवेदन के समय।
३. स्वाध्याय के पश्चात्।२
२. आवहाटी २ पृ ३५।
मूलाचार के टीकाकार आचार्य वसुनंदि के अनुसार स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म इस प्रकार हैं—
१. श्रुतभक्ति के समय।
२. आचार्यभक्ति के समय।
३. स्वाध्याय के उपसंहार में श्रुतभक्ति के समय।३
३. मूलाटी पृ ४४१।
प्रतिक्रमण के चार और स्वाध्याय के तीन— ये सात कृतिकर्म होते हैं। पूर्वाह्न और अपराह्न—दोनों समय करने पर दिन में चौदह कृतिकर्म होते हैं।४ टीकाकार के अनुसार उपवास करने वाले साधु के ये चौदह कृतिकर्म प्रतिदिन नियत होते हैं। भोजन करने वाले के भोजन के पश्चात् प्रत्याख्यान करने से ये कृतिकर्म अधिक हो जाते हैं।५ मूलाचार की टीका में पूर्वाह्न और अपराह्न के कृतिकर्म में दो भिन्न विकल्प दिए गए हैं—
४. आवनि ७९६, चू २ पृ ४०,४१।
५. हाटी २ पृ ३५।
पूर्वाह्न
पश्चिम रात्रि से लेकर दिन के तीन प्रहर तक का समय पूर्वाह्न कहलाता है। इस काल-मर्यादा के अनुसार कृतिकर्म इस प्रकार हैं—
पश्चिम रात्रि में प्रतिक्रमण के समय चार कृतिकर्म।
पश्चिम रात्रि में स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म।
वंदना के समय दो कृतिकर्म।
सूर्योदय के स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म।
मध्याह्न वंदना के समय दो कृतिकर्म।
अपराह्न
दिन के चतुर्थ प्रहर से लेकर रात्रि के प्रथम प्रहर का समय अपराह्न कहलाता है।
स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म।
प्रतिक्रमण के समय चार कृतिकर्म।
वंदना के समय दो कृतिकर्म।
योगभक्ति ग्रहण के समय एक कृतिकर्म।
योगभक्ति उपसंहार के समय एक कृतिकर्म।
रात्रि में प्रथम स्वध्याय-काल में तीन कृतिकर्म।१
१. मूला ६०२, टी पृ ४४१, ४४२।
समुद्देश, अनुज्ञा, निर्विकृतिक एवं आयम्बिल का पारणा, कायोत्सर्ग, श्रुत-परावर्तन, उपसम्पदा, आलोचना, अपराध-आलोचना, विहार-आलोचना—इन सबमें दो-दो वंदन निर्दिष्ट हैं। अपराध का निवेदन करने पर तथा काल-प्रवेदन में एक-एक कृतिकर्म मान्य है।
प्राधूर्णक साधु के आने पर दो विधियां हैं। सांभोजिक अतिथि साधु के आने पर आचार्य को पूछकर वंदना की जाती है। अन्यसांभोजिक साधु के आने पर आचार्य को वंदना करके और उनको ज्ञापित करके फिर वंदना करनी चाहिए।
संवरण
भोजन के बाद त्याग करने पर अथवा नवकारसी आदि का प्रत्याख्यान करने पर अथवा अजीर्ण आदि कारणों से उपवास का प्रत्याख्यान करते समय वंदना करनी चाहिए। भक्तप्रत्याख्यान अर्थात् उत्तमार्थ करते समय वंदना करनी चाहिए।२
२. आवचू २ पृ ४१।
वंदना के निम्न स्थान होते हैं—
१. प्रतिक्रमण के समय रत्नाधिक मुनियों को वंदन करना।
२. वाचना लेते समय वंदन करना।
३. आलोचना लेने से पूर्व और पश्चात् में वंदना करना।
४. आशातना—विराधना होने पर विधिपूर्वक वंदन कर क्षमा मांगना।
५. पृच्छना और प्रतिपृच्छना के समय वंदन करना।
६. अनशन-संलेखनादि के समय वंदन करना।
७. रत्नाधिक मुनि के आगमन पर वंदन करना।
८. प्रत्याख्यान से पूर्व वंदन करना।
९. कायोत्सर्ग से पूर्व वंदन करना।
गुरु को वंदना की विधि
जैन आचार्यों ने गुरु को वंदना करने की सुंदर विधि प्रस्तुत की है। गुरु की चारों दिशाओं में आत्मप्रमाण स्थान गुरु का मितावग्रह होता है। बिना गुरु की आज्ञा के मितावग्रह में प्रवेश करना निषिद्ध होता है।१
१. हाटी २ पृ. ३९;
आयप्पमाणमित्तो, चउद्दिसिं होइ उग्गहो गुरुणो।
अणणुण्णातस्स सया, ण कप्पए तत्थ पइसरिउं।।
शिष्य बद्धाञ्जलि होकर गुरु के मितावग्रह के बाहर खड़ा होकर वंदना हेतु मितावग्रह के अंदर प्रवेश की आज्ञा मांगता है। टीकाकार के अनुसार शिष्य पहले रजोहरण को मितावग्रह में प्रवेश करवाता है, फिर वह उतनी ही दूरी पर स्थित रहता है, जिससे वह शिर से आचार्य के पैरों का स्पर्श कर सके।२ गुरु भी गौरव रहित और शुद्ध हृदय से शिष्य की वंदना स्वीकार करे, जिससे वंदन करने वाले शिष्य के मन में संवेग पैदा हो सके।
२. आवहाटी २ पृ. ४०।
बृहत्कल्पभाष्य में गुरु के प्रति वंदना, अभ्युत्थान एवं कृतिकर्म के पांच प्रयोजन बताए हैं—
१. स्वपक्ष और परपक्ष में गुरु की अपराजेयता प्रकट होती है।
२. गुरु की पूजा से श्रुत की पूजा स्वयं हो जाती है।
३. शिष्यों की विनय-प्रतिपत्ति में स्थिरता आती है।
४. शासन की प्रभावना होती है।
५. विपुल निर्जरा होती है।३
३. बृभा ४४३९;
परपक्खे य सपक्खे, होइ अगम्मत्तणं च उट्ठाणे।
सुयपूयणा थिरत्तं, पभावणा निज्जरा चेव।।
बृहत्कल्प भाष्य में गुरु के आने पर और उपाश्रय से बाहर जाने पर अभ्युत्थान और वंदना न करने पर विविध प्रायश्चित्तों का उल्लेख है।४
४. बृभा ४४४३,४४४४।
वंदना आवश्यक के छह स्थान
निर्युक्तिकार ने वंदना की पाटी के छह स्थानों के निक्षेप तथा उनकी व्याख्या प्रस्तुत की है, वे स्थान इस प्रकार हैं—१. इच्छा २. अनुज्ञा ३. अव्याबाध ४. यापना ५. यात्रा और ६. अपराध-क्षामणा।
इच्छा
तीसरे आवश्यक की वंदना पाटी में सर्वप्रथम शिष्य अवनत काय होकर दोनों हाथों में रजोहरण ग्रहण करके अपनी इच्छा व्यक्त करता है कि हे क्षमाश्रमण! मैं आपको वंदना करने की इच्छा करता हूं।१ चूर्णिकार के अनुसार इच्छा प्रकट करने से शिष्य की स्वच्छंदता का परिहार होता है।२
१. आवचू २ पृ. ४६; बाहिं ठितो ओणयकायो दोहि वि हत्थेहिं मज्झे गहितरयहरणो एवमाह इच्छामि खमासमणो वंदिउं .........।
२. आवचू २ पृ. ४६; एत्थ वंदितुमित्यावेदनेन अप्पच्छंदता परिहरिता।
अनुज्ञा
चारों दिशाओं में गुरु का आत्मप्रमाण क्षेत्र अवग्रह कहलाता है। शिष्य बिना आज्ञा के उसमें प्रवेश नहीं कर सकता। वंदना की इच्छा रखने वाला शिष्य प्रवेश की आज्ञा मांगते हुए कहता है— अणुजाणह मे मिउग्गहं.....अर्थात् आप मुझे परिमित अवग्रह में आने की अनुज्ञा दें।
गुरु जब उसे अवग्रह में प्रवेश की अनुमति देते हैं, तब शिष्य रजोहरण को भूमि पर रखकर अपने सिर से गुरु के पैर का स्पर्श कर सके, उतनी दूरी पर 'निसीहि अहोकायं कायसंफासं खमणिज्जो भे किलामो' इस सूत्रपाठ का उच्चारण करते हुए अध:काय अर्थात् पैर का सिर से स्पर्श करते हुए कहता है कि इस चरणस्पर्श से आपको कोई कष्ट हुआ हो तो आप मुझे क्षमा करें।३ चूर्णिकार जिनदास ने कायसंफासं में काय का अर्थ सिर न करके हाथ किया है अर्थात् हाथ से चरण-स्पर्श।
३. आवचू २ पृ. ४७; ताहे सीसो भण्णति—अणुजाणह मे मितोग्गहं एत्थ उग्गहो आयरियस्स आतप्पमाणं खेत्तं, तं आयरिओग्गहो तं अणणुण्णवेत्ता न वट्टति पविसेतुं..... ताहे आयरिओ भणति— अणुजाणामि, ताहे सीसो आयरियउग्गहं पविसति, पविसित्ता सम्मं रयहरणं भूमीए ठावेत्ता तं निडालं च फुसंतो भणति।
अव्याबाध
वंदना के अव्याबाध४ स्थान में शिष्य 'अप्पकिलंताणं बहुसुभेण भे दिवसो वइक्कंतो' यह कहते हुए गुरु के शरीर की साता की पृच्छा करता है। वह कहता है— 'भगवन् आप कष्टानुभूति से रहित हैं, क्या आपका दिवस५ निर्विघ्न रूप से कल्याणकारी प्रवृत्ति में बीता?' गुरु भी उसे यथास्थिति उत्तर देते हैं।
४. भ १८/२११; सोमिला! जं मे वातिय-पित्तिय सेंभिय-सन्निवाइया विविहा रोगायंका सरीरगया, दोसा उवसंता नो उदीरेंति, सेत्तं अव्वाबाहं।
५. आवचू २ पृ ४७; दिवसो पसत्थो अहोरत्तादी य तेण दिवसो गहितो—दिन शब्द से यहां रात और दिन का ग्रहण है।
यात्रा
शरीर सम्बन्धी कुशल-क्षेम पूछने के बाद वंदना के चौथे स्थान में शिष्य 'जत्ता भे' पाठ के माध्यम गुरु की तप, संयम, स्वाध्याय, नियम, ध्यान आदि की यात्रा के बारे में प्रश्न करता है। गुरु भी 'तुब्भं पि वट्टइ' कहते हुए उसकी संयम-यात्रा१ के बारे में पृच्छा करते हैं।
१. भ. १८/२०७; किं ते भंते! जत्ता? सोमिला! जं मे तव-नियम-संजम-सज्झाय-झाणावस्सगमादीएसु जोगेसु जयणा, से त्तं जत्ता—भगवती सूत्र में वाणिज्य ग्रामवासी सोमिल ने दूतिपलाश चैत्य में भगवान् महावीर से पूछा— 'भगवन्! आपकी यात्रा क्या है? भगवान् ने उत्तर दिया—'सोमिल! तप, नियम, संयम, स्वाध्याय, ध्यान और आवश्यक योगों के साथ जो मेरा प्रयत्न है, वह मेरी यात्रा है।'
प्रवचनसारोद्धार की टीका में यात्रा और यापना के दो-दो भेद किए हैं—तापस आदि संन्यासियों तथा मिथ्यादृष्टि व्यक्तियों का अपनी-अपनी क्रिया में लगे रहना द्रव्य यात्रा है तथा मुनि का ज्ञान, दर्शन और चारित्र में संलग्न रहना भावयात्रा है।२
२. प्रसाटी प. २२; जत्त त्ति यात्रा द्विविधा—द्रव्यतो भावतश्च द्रव्यतस्तापसादीनां मिथ्यादृशां स्वक्रियोत्सर्पणं भावत: साध्ाूनामिति। जवणा य त्ति यापनापि द्विधा द्रव्यतो भावतश्च। द्रव्यत: शर्कराद्राक्षादिसदौषधै: कायस्य समाहितत्वं, भावतस्तु इंद्रियनोइंद्रियोपशान्त- त्वेन शरीरस्य समाहितत्वं।
यापना
पांचवें स्थान में शिष्य 'जवणिज्जं च भे' पाठ के माध्यम से गुरु के इंद्रिय और नोइंद्रिय यमनीय३ संयम के बारे में पृच्छा करता है। इंद्रिय संयम से श्रोत्रेन्द्रिय आदि पांच इंद्रियों का संयम तथा नोइंद्रिय संयम से क्रोध, मान, माया, लोभ आदि की उपशांति के बारे में पृच्छा करता है। शर्करा, द्राक्षा आदि औषधियों से शारीरिक समाधि प्राप्त करना द्रव्ययापना तथा इंद्रिय और नोइंद्रिय की उपशांति से मानसिक समाधि प्राप्त करना भावयापना है।
३. भगवती सूत्र (१८/२०८) में सोमिल के प्रश्न पर भगवान ने कहा— यमनीय दो प्रकार का है— इंद्रिय यमनीय और नोइंद्रिय यमनीय। श्रोत्रेन्द्रिय आदि पांचों इंद्रियां परिपूर्ण होकर भी निरुपहत रहती हैं, यह इंद्रिय यमनीय है। क्रोध, मान, माया और लोभ व्यवच्छिन्न होने से उदीरित नहीं होते, यह नोइंद्रिय यमनीय है।
अपराध-क्षामणा
वंदना का छठा स्थान है—अपराध-क्षामणा।४ इस स्थान में शिष्य गुरु से 'खामेमि खमासमणो! देवसियं वइक्कमं' कहते हुए गुरु के प्रति हुए अपराध के लिए क्षमायाचना करता है तथा गुरु भी उससे क्षमायाचना करते हैं। रात्निक मुनि अवमरात्निक आचार्य की क्षामणक वंदना नहीं करते, लेकिन आचार्य स्वयं रात्निकों को क्षामणक वंदन करते हैं।५
४. प्रसाटी प. २२,२३; क्षामणापि द्रव्यतो भावतश्च द्रव्यत: कलुषाशयस्य इहलोकापायभीरो:, भावतस्तु संविग्नचित्तस्य संसारभीरोरिति।
प्रवचनसारोद्धार की टीका में क्षामणा के दो भेद किए हैं— द्रव्य क्षामणा और अपराध क्षामणा। इहलोक के अपाय से भीरु तथा कषाय कलुष व्यक्ति की क्षामणा द्रव्य क्षामणा है तथा संविग्न चित्त वाले व्यक्ति का संसार-वृद्धि के भय से क्षामणा करना भाव क्षामणा है।
५. बृभा ४५३६ टी पृ. १२२५।
कृतिकर्म के लाभ
दस कल्प में एक कल्प है— कृतिकर्म। भगवान् महावीर ने अपने शासन में वंदना को बहुत महत्त्व दिया। उत्तराध्ययन सूत्र में भगवान् कहते हैं कि वंदना करने से जीव नीच कुल में उत्पन्न करने वाले कर्मों को क्षीण कर डालता है, उच्च कुल में उत्पन्न होने वाले कर्मों का अर्जन करता है। उसकी आज्ञा को सभी लोग सहज शिरोधार्य करें, कोई खंडित नहीं कर सके, ऐसा अबाधित सौभाग्य उसे प्राप्त होता है तथा वह जनता की अनुकूल भावना को प्राप्त करता है।१
१. उ. २९/११; वंदणएणं नीयागोयं कम्मं खवेइ, उच्चगोयं निबंधइ। सोहग्गं च णं अप्पडिहयं आणाफलं निव्वत्तेइ, दाहिणभावं च णं जणयइ।
कृतिकर्म के स्थान
संभोज-विधि के ७२ प्रकारों के अन्तर्गत निशीथभाष्य में कृतिकर्म के छ: स्थान बताए हैं—१. सूत्र २. आयाम ३. शिरोनति ४. मूर्धा ५. सूत्रवर्जित ६. संयोगविधिविधान।२
२. निभा २२३९।
सूत्र—जो मुनि वात आदि रोग से ग्रस्त होने के कारण ऊठ-बैठ नहीं कर सकता, आवर्त नहीं दे सकता, वह अस्खलित, अमीलित आदि गुणों से युक्त वंदनसूत्रका बैठे-बैठे उच्चारण कर वंदना देता है, यह सूत्र कृतिकर्म है।
आयाम—जो मुनि बैठे-बैठे वंदनसूत्र पूर्वक आवर्त देता है, यह आयाम नामक कृतिकर्म है।
शिरोनति—अवमरात्निक आचार्य अपने से रात्निक साधु को वंदना के समय केवल शिर:प्रणाम करता है, यह शिरोनति कृतिकर्म है अथवा कोई ग्लान साधु भी केवल सिर झुकाकर वंदन करता है, यह शिरोनति कृतिकर्म है।
मूर्धा—वंदना के समय कोई मुंहरोगी (बोलने में अक्षम) साधु सिर की क्रियापूर्वक प्रणाम करता है अथवा कोई ग्लान साधु शिरोनति पूर्वक वंदना करता है, यह मूर्धा३ कृतिकर्म है। निशीथ भाष्य एवं उसकी चूर्णि के अनुसार साध्वियां साधु को खड़ी-खड़ी सूत्रोच्चारणपूर्वक एवं आवर्त के साथ वंदना करती हैं। वे बैठे-बैठे मस्तक को रजोहरण पर नहीं टिकाती। कुछ आचार्यों के अनुसार वे केवल खडे़-खड़े रजोहरण पर सिर झुकाती हैं, यही उनका मूर्धा कृतिकर्म है।४
३. निभा. २२४२।
४. निचू २ पृ. ३५२; इह केयी आयरिया भणंति उद्धट्ठिता चेव रयोहरणे सिरे पणामेंति, तं चेव तेसिं मुद्धाणं।
सूत्रवर्जित— जो मुनि उठना-बैठना, आवर्त आदि सारी क्रियाएं कर सकता है, लेकिन मुंह में रोग होने से सूत्र का उच्चारण नहीं कर पाता, यह सूत्रवर्जित कृतिकर्म है।
संयोगविधिविधान— सारी क्रियाओं के साथ वंदना करना।५
५. निभा २२४०,२२४१।
आवश्यक के कृतिकर्म
आवश्यक के पच्चीस कृतिकर्म होते हैं—
दो अवनमन
हारिभद्रीया टीका के अनुसार 'इच्छामि खमासमणो' वंदना सूत्र के उच्चारणपूर्वक प्रथम बार अवनति—अवनमन किया जाता है तथा दूसरी बार भी द्वितीय प्रवेश में इसी सूत्र के उच्चारण-पूर्वक अवग्रह की अनुज्ञा हेतु अवनमन किया जाता है।१ समवायांग की टीका के अनुसार 'अणुजाणह मे मिउग्गहं' इस सूत्रोच्चार के साथ प्रथम बार अवनमन होता है तथा इसी प्रकार दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा हेतु अवनमन होता है।२ मूलाचार के अनुसार नमस्कार मंत्र के पाठ के आदि में भूमि का स्पर्श करते हुए प्रथम अवनति तथा चतुर्विंशतिस्तव के पाठ की आदि में दूसरी अवनति की जाती है।३
१. आवहाटी २ पृ. ३५; द्वे अवनते यस्मिंस्तद् द्व्यवनतम्, एकं यदा प्रथममेव इच्छामि खमासमणो वंदिउं जावणिज्जाए ... त्ति अभिधाय छंदोऽनुज्ञापनायावनमति, द्वितीयं पुन र्यदा कृतावर्तो निष्क्रान्त:इच्छामीत्यादि- सूत्रमभिधाय छन्दोऽनुज्ञापनायैवावनति:।
२. समटी प. २३।
३. मूला ६०३, टीका पृ. ४४३; द्वे अवनती पंच— नमस्कारादावेकावनतिर्भूमिसंस्पर्शस्तथा चतुर्विंशति- स्तवादौ द्वितीयावनति: शरीरनमनम् द्वे अवनती।
दिगम्बर परम्परा के अनुसार अवनमन का अर्थ है—भूमि पर बैठकर नमस्कार करना। वहां अवनमन तीन प्र्रकार के होते हैं, अत: तियोणदं पाठ है—
१. जिनदेव के दर्शन करते ही शुद्ध भूमि पर बैठकर नमस्कार करना।
२. मन से जिनदेव की स्तुति करते हुए भूमि पर बैठकर नमस्कार करना।
३. सामायिक दंडक से आत्मशुद्धि करके जिनदेव के अनंत गुणों का ध्यान करके चौबीस तीर्थंकरों को वंदना कर जिन, जिनालय और गुरु की स्तुति के पश्चात् भूमि पर बैठकर नमस्कार करना।४
४. कपा भा १ टीका पृ. १०८, षट्ध १३/५,४,२८ पृ ८९।
यथाजात
चूर्णिकार एवं टीकाकार के अनुसार माता की योनि से बाहर निकलते समय जैसे बच्चा अंजलि को सिर पर रखते हुए बाहर निकलता है, वैसे ही अंंजलिपुट को सिर से सटाकर कृतिकर्म करना यथाजात है।५
५. आवचू २ पू. ४२, हाटी २ पृ. ३५।
समवायांग की टीका के अनुसार श्रमण वेश तथा रजोहरण आदि से युक्त होने पर भी अंजलि संपुट को शिर से सटाकर कृतिकर्म किया जाता है, उसे यथाजात कहा जाता है।६ मूलाचार की टीका में 'यथाजात' का अर्थ क्रोध-मान आदि से रहित किया है अर्थात् नवजात बच्चे के समान निश्छल।७ शाब्दिक दृष्टि से चूर्णिकार और टीकाकार का अर्थ अधिक संगत लगता है। बृहत्कल्प के टीकाकार ने भी यही अर्थ स्वीकृत किया है।८
६. समटी प २३।
७. मूलाटी पृ. ४४३; यथाजातं जातरूपसदृशं क्रोध-मान-माया-संगादिरहितं।
८. बृभाटी पृ. १२०७; बृभाटी पृ. १२०७; यथाजातं नाम यथा प्रथमतो जननीजठरान्निर्गतो यथा च श्रमणो जातस्तथैव वन्दनकं दातव्यम्। तत्र रजोहरण- मुखवस्त्रिका-चोलपट्टकमात्रया श्रमण: सञ्जात: रचित- करपुटस्तु योन्या विनिर्गत: एवंभूत एव वन्दनकं दत्ते।
बारह आवर्त
हारिभद्रीय टीका के अनुसार सूत्रोच्चारण युक्त कायिक व्यापार आवर्त कहलाता है। गुरु के मितावग्रह में प्रवेश करते हुए प्रथम प्रवेश में छह आवर्त तथा द्वितीय प्रवेश में छह आवर्त होते हैं, यह द्वादशावर्त कहलाता है।१
१. हाटी पृ. ३५; सूत्राभिधानगर्भा: कायव्यापारविशेषा:.... इह च प्रथमप्रविष्टस्य षडावर्ता भवन्ति, ....निष्क्रम्य पुन: प्रविष्टस्याप्येत एव षडिति।
मूलाचार के अनुसार नमस्कारमंत्र के उच्चारण के आदि में मन:संयम, वचन-संयम और काय-संयम रूप तीन आवर्त होते हैं, फिर नमस्कार मंत्र की समाप्ति पर ये ही तीनों आवर्त होते हैं। इसी प्रकार चतुर्विंशतिस्तव की आदि और अंत में तीन-तीन आवर्त होते हैं। कुल मिलाकर ये बारह आवर्त होते हैं।२ चारों दिशाओं में तीन-तीन बार प्रदक्षिणा करना—द्वादशावर्त का यह दूसरा अर्थ भी मूलाचार की टीका में दिया गया है।३
२. मूला ६०३, टी पृ ४४३।
३. मूलाटी पृ. ४४३; अथवा चतसृषु दिक्षु चत्वार: प्रणामा एकस्मिन् भ्रमणे एवं त्रिषु भ्रमणेषु द्वादश भवंति।
जयधवला और धवला के अनुसार सामायिक दंडक के प्रारम्भ और अंत में मन, वचन और काया की विशुद्धि रूप छह आवर्त होते हैं तथा त्थोस्सामि दंडक के प्रारम्भ और अंत में मन, वचन और काया की विशुद्धि की अपेक्षा से छह आवर्त होते हैं—ये द्वादश आवर्त हैं।४
४. षट्ध पृ. १३, ५,४,२९ पृ. ९०।
चतु: शिर
गुरु के मितावग्रह में प्रथम प्रवेश के समय क्षामणा-काल में शिष्य और आचार्य के दो शिर होते हैं, फिर द्वितीय प्रवेश के समय भी आचार्य और शिष्य के दो शिर होते हैं। इस प्रकार चार शिर हो जाते हैं।५
५. हाटी. २ पृ. ३५; प्रथमप्रविष्टस्य क्षामणाकाले शिष्याचार्यशिरोद्वयं, पुनरपि निष्क्रम्य प्रविष्टस्य द्वयम्।
प्रवचनसारोद्धार की टीका में 'चतु:शिर' की विस्तृत व्याख्या मिलती है। उसके अनुसार चतु:शिर का अर्थ है—शिर से चार बार अवनमन करना। प्रथम बार शिष्य 'खामेमि खमासमणो! देवसियं वइक्कमं' कहता हुआ गुरु को शिर नमाता है। गुरु भी 'अहमवि खामेमि तुमे' कहकर शिर नमाते हैं—ये दो शिरोनमन हुए। इसी प्रकार पुन: प्रविष्ट होकर क्षामणा काल में शिष्य और आचार्यके दो शिरोनमन होते हैं।६
६. प्रसाटी प. २२।
बृहत्कल्पभाष्य की टीका के अनुसार चारों शिरोनमन शिष्य से सम्बन्धित हैं। प्रथम प्रवेश में शिष्य का संस्पर्श नमन और क्षामणानमन—ये दो शिरोनमन होते हैं। इसी प्रकार द्वितीय प्रवेश में दो शिरोनमन होते हैं।७
७. बृभाटी पृ. १२०७; तत्र संफासनमणे एगं, खामणानमणे सीसस्स बीयं, एवं बीयपवेसे वि दोन्नि त्ति।
मूलाचार की टीका के अनुसार नमस्कारमंत्र के पाठ के आदि और अंत में तथा चतुर्विंशतिस्तव के आदि और अंत में जुड़े हुए हाथ सिर से लगाना-ये चार शिर होते हैं।१
१. मूला. ६०३, टी ४४३,४४४; चत्वारि शिरांसि पंचनमस्कारस्यादावंते च करमुकुलांकितशिर: करणं तथा चतुर्विंशतिस्तवस्यादावंते च करमुकुलांकित- शिर:करणमेवं चत्वारि शिरांसि भवंति।
धवला और जयधवला के अनुसार सामायिक तथा त्थोस्सामि दंडक के आदि और अंत में शिर नमाकर नमस्कार करना-ये चार शिरोनतियां हैं।२
२. कपा भा १ पृ १०८, षट् १३/५,४,२८, पृ. ८९।
त्रिगुप्त
चूर्णिकार के अनुसार मन से वंदना करना, वचन से अस्खलित उच्चारण करना तथा काय से आवर्तों की विराधना न करना त्रिगुप्त है।३
३. आवचू २ पृ. ४२; तिगुत्तं मणेण वंदणे मणो वायाए वंजणाणि अक्खंडे वा, काएणं काइया आवत्तातो न विराहेति।
टीकाकार के अनुसार त्रिगुप्त का अर्थ है—मन का सम्यक् प्रणिधान, वचन से अस्खलित उच्चारण तथा काय से आवर्तों की सम्यक् आराधना।४ मूलाचार में तिगुत्त—त्रिगुप्त के स्थान पर 'तिसुद्ध' पाठ है, जिसका अर्थ है—मन:शुद्ध, वचनशुद्ध और कायशुद्ध।५
४. हाटी २ पृ ३५; त्रिगुप्तं मनसा सम्यक् प्रणिहित:, वाचाऽस्खलिताक्षराण्युच्चारयन् कायेनावर्तानविराधयन् वंदनं करोति।
५. मूला. ६०३, टी पृ ४४४।
द्विप्रवेश
अवग्रह की अनुज्ञा हेतु प्रथम प्रवेश किया जाता है, फिर उस स्थान से निष्क्रमण कर अवग्रह की अनुज्ञा हेतु द्वितीय प्रवेश किया जाता है।६
६. हाटी २ पृ ३५, द्वौ प्रवेशौ यस्मिंस्तद्विप्रवेशं, प्रथमोऽनुज्ञाप्य प्रविशत:, द्वितीय: पुनर्निर्गतस्य प्रविशत इति।
यहां शिष्य एक प्रश्न पूछता है कि वंदना आवश्यक में शिष्य प्रथम प्रवेश में गुरु को वंदना करता है, फिर आवश्यकी का प्रतिक्रमण करके द्वितीय प्रवेश में पुन: वंदन क्यों करता है? इसका समाधान करते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि जैसे दूत राजा को नमस्कार करके अपने प्रयोजन का निवेदन करता है, फिर विसर्जित होने पर भी राजा को नमस्कार करके जाता है। वैसे ही साधु भी दो बार वंदना में प्रवृत्त होते हैं।७ इस प्रकार चरणकरण में उपयुक्त मुनि कृतिकर्म विधि का प्रयोग करते हुए अनेक भवों में संचित अनंत कर्मों को क्षीण कर डालते हैं।८
७. आवनि ८२०,८२१।
८. आवनि ८२२।
एक निष्क्रमण
मितावग्रह में प्रथम प्रवेश के बाद किया जाने वाला निष्क्रमण। वंदनक सूत्र में प्रथम प्रवेश के बाद अवग्रह से निष्क्रमण किया जाता है। दूसरी बार अवग्रह से निष्क्रमण न करके वहीं आचार्य के चरणों में सूत्र की समाप्ति की जाती है। उपर्युक्त पच्चीस कृतिकर्मों को नहीं करने वाले शिष्य को प्रत्येक का लघुमास प्रायश्चित्त प्राप्त होता है।१
१. बृभा ४४७०, टी. पृ. १२०७।
मूलाचार में आवश्यक के कृतिकर्म के बारे में उल्लेख है कि अवनति, आवर्त और शिरोनति—इन तीनों योगों से शुद्ध, त्रिकरण से शुद्ध, मद रहित होकर दो स्थान—पर्यंकासन और कायोत्सर्ग में पुनरुक्ति युक्त विनय से क्रमबद्ध कृतिकर्म करना चाहिए।२
२. मूला ६०४;
तिविहं तियरणसुद्धं, मयरहियं दुविहठाण पुणरुत्तं।
विणएण कमविसुद्धं, किदियम्मं होदि कायव्वं।।
वंदना के दोष
किसी भी अनुष्ठान को सम्यक् विधि से न करना उसका दोष है। आचार्यों ने वंदना की प्रायोगिक विधि प्रस्तुत की है तथा उसे सम्यक् प्रकार से न करने के ३२ दोष बताए हैं। इन दोषों को टालकर विधिवत् वंदना करना शुद्ध कृतिकर्म है। शुद्ध कृतिकर्म करने वाला शीघ्र ही निर्वाण अथवा वैमानिक देवगति को प्राप्त करता है।३ वंदना के दोष इस प्रकार हैं—
३. आवनि ७९९।
१. अनादृत—अनादरपूर्वक वंदना करना अनादृत दोष है।४
४. (क) आवचू २ पृ ४२; अणाढियं नाम अणादरेण वंदति।
(ख) बृभा ४४७६; आयरकरणं आढा, तव्विवरीयं अणाढियं होइ।
२.स्तब्ध—जाति, रूप आदि आठ प्रकार के मद से स्तब्ध होकर वंदना करना स्तब्ध दोष है।५
५. आवचू २ पृ ४२; थद्धं अट्ठण्हं अण्णतरेण मत्तो।
बृहत्कल्पभाष्य की टीका के अनुसार स्तब्ध दो प्रकार के होते हैं— द्रव्य स्तब्ध और भाव स्तब्ध। टीकाकार ने इनकी चतुर्भंगी प्रस्तुत की है
द्रव्य से स्तब्ध, भाव से नहीं।
भावत: स्तब्ध, द्रव्य से नहीं।
द्रव्य से स्तब्ध, भाव से भी स्तब्ध।
न द्रव्य से स्तब्ध, न भाव से स्तब्ध।
वंदना के प्रसंग में चौथा भंग पूर्णत: शुद्ध है। शेष तीन भंगों में भावत: स्तब्ध तो अशुद्ध ही है। द्रव्यत: स्तब्ध में भजना है। द्रव्यत: स्तब्ध में यदि कोई व्यक्ति पेट, पीठ आदि की व्यथा से बाधित होने के कारण झुकने में असमर्थ है, वह द्रव्यत: स्तब्ध है, लेकिन उसकी स्तब्धता निष्कारण नहीं है, अत: उसकी वंदना शुद्ध है, जैसे प्रथम भंग में शरीर वात आदि से प्रभावित होने केे कारण स्तब्ध है, लेकिन भाव से अस्तब्ध है। इसमें वंदना की शुद्धि हो सकती है। निष्कारण स्तब्ध शरीर वाले की वंदना अशुद्ध ही है।६
६. बृभा ४४७६, टी पृ १२०८, प्रसा १५१, टी प. ३६।
३. प्रवृद्ध—पविद्ध की संस्कृत छाया बृहत्कल्पभाष्य के टीकाकार ने प्रवृद्ध की है तथा प्रवचनसारोद्धार के टीकाकार ने प्रविद्ध की है, लेकिन दोनों ने इसका अर्थ उपचाररहित किया है। चूर्णिकार के अनुसार वंदना करते-करते ही बीच में उठकर भाग जाना प्रवृद्ध दोष है।१
१. आवचू २ पृ ४२; पविद्धं वंदणगं देंतओ चेव उट्ठेत्ता णासति।
इस दोष की व्याख्या करते हुए टीकाकार कहते हैं कि इस दोष में गुरु को वंदना करते समय शिष्य अनवस्थित या अनियंत्रित चित्त वाला होकर गुरु के मितावग्रह में प्रथम प्रवेश की विधि पूर्ण किए बिना बीच में ही वंदना छोड़कर कहीं अन्यत्र चला जाता है।२ प्रवचनसारोद्धार की टीका में भी इसका संवादी वर्णन है। इस दोष को टीकाकार ने एक लौकिक उदाहरण से स्पष्ट किया है। एक कर्मकर भाड़े पर किसी सेठ के बर्तनों को एक नगर से दूसरे नगर में ले गया। भाण्ड के स्वामी ने कहा— 'तुम कुछ क्षण प्रतीक्षा करो, मैं भाण्डों को उतारने के लिए सम्यक् स्थान की खोज करता हूं।' कर्मकर ने कहा— 'मुझे इसी नगर में भाण्ड लाने के लिए कहा गया था, अत: मेरा कार्य पूरा हो गया। अब मैं एक क्षण भी प्रतीक्षा नहीं करूंगा।' यह कहकर वह अस्थान में ही बर्तनों को छोड़कर चला गया। इसी प्रकार साधु भी अस्थान में वंदना को बीच में छोड़कर भाग जाता है, यह वंदना का प्रवृद्ध नामक दोष है।३
२. बृभाटी पृ १२०८,१२०९; यद् वंदनकं गुरुभ्य 'अर्पयन्' ददद् न यंत्रितो भवति। अयंत्रितत्वेन यत्र तत्र वा स्थाने प्रथमप्रवेशादिलक्षणे असमाप्तमपि वंदनकमुज्झति।
३. बृभाटी पृ १२०९, प्रसाटी प ३६।
मूलाचार की टीका में प्रविष्ट दोष है। उसके अनुसार पंच परमेष्ठी के अति निकट होकर वंदना करना प्रविष्ट दोष है।४
४. मूलाटी पृ ४४६।
४. परिपिंडित—परिपिंडित दोष का मूल अर्थ है—एक साथ बैठे हुए अनेक आचार्यों को एक वंदना से वंदना करना।५ चूर्णिकार ने परिपिंडित दोष के अनेक अर्थ किए हैं—
५. बृभाटी पृ १२०९; एकत्र मिलितानाचार्यादीनेकवन्दन- केनैव वन्दते, न पृथक् पृथक् तत् परिपिण्डितमुच्यते।
१. 'काल को प्राप्त सभी मुनियों को मेरी वंदना' यह कहते हुए वंदना करना।
२. आवर्त का विच्छेद न होने पर भी स्तुतिपूर्वक वंदना करना।
३. घुटनों का स्पर्श करते हुए वंदना करना।
४. घुटनों का उत्पीडन-संपीडन करते हुए वंदना करना।६
६. आवचू २ पृ ४२, ४३; परिपिंडितं भणति एतं भे सव्वस्स चेव कालप्पगतस्स वंदणगं, अहवा न वोच्छिण्णो आवत्ते वंजणाणि वा करेति, पिंडलओ वा जाहओ वंदति, संकुयओ उप्पीलण-संपीलणाए वा वंदति।
आचार्य हरिभद्र के अनुसर आवर्तों को व्यञ्जन के आलापकों से विच्छिन्न करके वंदना करना परिपिंडित दोष है।७ इसका अर्थ संभवत: यह होना चाहिए कि वंदना के पाठ और उसकी प्रायोगिक विधि में तालमेल न होना।
७. आवहाटी २ पृ ३६; आवर्तान् व्यञ्जनाभिलापान् वा व्यवच्छिन्नान् कुर्वन् वंदते।
बृहत्कल्पभाष्य एवं प्रवचनसारोद्धार की टीका में इस दोष की वैकल्पिक व्याख्या की गई है। उनके अनुसार घुटनों पर हाथ रखकर हाथ और पैर को एक साथ मिलाकर अव्यक्त रूप से सूत्र का उच्चारण करते हुए वंदना करना परिपिंडित दोष है।१
१. प्रसाटी प ३६; उर्वोरुपरि हस्तौ परिस्थाप्य संपिण्डितकरचरणोऽव्यक्तसूत्रोच्चारणपुरस्सरं यद्वन्दते तत्परिपिण्डितमिति।
५. टोल—चूर्णिकार के अनुसार टोल—टिड्डी अथवा मेंढक की भांति उछलकर एक साधु से दूसरे साधु के पास जाकर वंदना करना टोल दोष है। बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार टोल की भांति उछलते हुए आगे और पीछे जाकर वंदना करना वंदना का टोलगति दोष है।२ मूलाचार में इसके स्थान पर दोलाइद—दोलायित दोष है, जिसका अर्थ पूरे शरीर को हिलाते हुए या सोते हुए वंदना करना है।३
२. बृभा ४४७८ टोलोव्व उप्फिडंतो, ओसक्कऽहिसक्कणं दुहओ।
३. मूलाटी पृ ४४६,४४७।
६. अंकुश—चूर्णिकार ने अंकुश दोष के दो अर्थ किए हैं—१. हाथ में रजोहरण लेकर कहना कि बैठो मैं आपको वंदना करना चाहता हूं।४ अंकुश की भांति दोनों हाथों से रजोहरण ग्रहण करके वंदना करना।५ टीकाकार ने इसी व्याख्या को मान्य किया है।६
४. आवचू २ पृ ४३; रयहरणं गहाय भणति— निवेस जा ते वंदामि।
५. आवचू २ पृ ४३; अहवा दोहिं वि हत्थेहिं अंकुसं जथा गहाय भणति—वंदामि।
६. आवहाटी २ पृ ३६; रजोहरणमंकुशवत् करद्वयेन गृहीत्वा वन्दते।
बृहत्कल्प के टीकाकार ने इस दोष की विस्तृत व्याख्या की है। उनके अनुसार महावत जैसे अंकुश से हाथी को वश में करता है, वैसे ही खडे़ हुए, सोए हुए या किसी अन्य कार्य में लगे हुए आचार्य को अथवा उनके उपकरण चोलपट्ट, कल्प या हस्त आदि को अवज्ञा से खींचकर वंदना के लिए आसन पर बिठाना अंकुश दोष है।७ इस दोष का अंकुश नाम रखने का भावार्थ संभवत: यह होगा कि जैसे महावत अंकुश से हाथी को वश में करता है, वैसे ही आचार्य पर अनुशासन करके वंदना करना अंकुश दोष है।
७. बृभा ४४७९, उवगरणे हत्थम्मि व, घित्तु णिवेसेति अंकुसं बिंति, टी पृ १२०९; यत्राङ्कुशेन गजमिव शिष्य आचार्यमूर्ध्वस्थितं शयितं प्रयोजनान्तरव्यग्रं वा उपकरणे चोलपट्ट-कल्पादौ हस्ते वा अवज्ञया समाकृष्य वन्दनकदानार्थमासने उपवेशयति, तद् अंकुशं ब्रुवते।
प्रवचनसारोद्धार की टीका में इस दोष के संदर्भ में अन्य आचार्य का मत भी दिया है। उसके अनुसार अंकुश से आक्रान्त हाथी की भांति सिर को ऊपर-नीचे करते हुए वंदना करना अंकुश दोष है। टीकाकार ने इस व्याख्या एवं मत को सूत्रानुगामी नहीं माना है।८
८. प्रसाटी प ३६; अन्ये तु अंकुशाक्रान्तस्य हस्तिन इव शिरोऽवनमनोन्नमने कुर्वाणस्य यद्वन्दनं तदङ्कुशमित्याहु:, एतच्च द्वयमपि सूत्रानुयायि न भवति, तत्त्वं पुनर्बहुश्रुता जानन्ति।
इस संदर्भ में टीकाकार अपना मंतव्य प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि आचार्य के कभी उपकरण आदि नहीं खींचने चाहिए, क्योंकि इससे आचार्य का अविनय होता है। हाथ जोड़कर प्रणाम करके शिष्य यह निवेदन कर सकता है कि आचार्यवर! आप आसन पर विराजें, जिससे मैं आपको वंदना कर सकूं, लेकिन यह भी दोषदुष्ट है।
मूलाचार में यह अंकुशित दोष है, जिसका तात्पर्य है कि हाथ के अंगूठे को अंकुश की भांति ललाट से लगाकर वंदना करना अंकुशित दोष है।१
१. मूलाटी ६०५, टी पृ ४४७।
७. कच्छपरिंगित—चूर्णिकार के अनुसार एक साधु को वंदना करते हुए रेंगते हुए चलकर दूसरे साधु को वंदना करना कच्छपरिंगित दोष है।२
२. आवचू २ पृ ४३; कच्छभरिंगियं एक्कं वंदित्ता अण्णस्स मूलं रंगंतो जाति, ततो वि अण्णस्स मूलं जाति।
बृहत्कल्पभाष्य के टीकाकार ने इस दोष की विस्तृत व्याख्या की है। उनके अनुसार खड़े-खड़े वंदना की पाटी में तित्तीसन्नयराए तक बोलते हुए फिर बैठकर अहोकायं कायसंफासं सूत्र बोलते हुए कच्छप की भांति आगे जाकर फिर पीछे जाकर कुछ चलकर वंदना करना कच्छपरिंगित दोष है।३
३. बृभाटी पृ १२०९; स्थितस्योर्द्धस्थानेन 'तित्तीसन्नयराए इत्यादि सूत्रमुच्चारयत उपविष्टस्य वा आसीनस्य अहो कायं काय' इत्यादि सूत्रं भणत: कच्छपस्येव जलचर- जीवविशेषस्य रिङ्गणम्— अग्रतोऽभिमुखं यत्किञ्चित् जीवविशेषस्य रिङ्गणम्— अग्रतोऽभिमुखं यत्किञ्चित् नामेति।
८. मत्स्योद्वर्त—एक साधु को वंदना करके मछली की भांति शीघ्रता से दूसरे साधु को दूसरे पार्श्व से रेचकावर्त की मुद्रा में वंदना करना मत्स्योद्वर्त दोष है।४
४. आवचू २ पृ ४३; मच्छुव्वत्तं एक्कं वंदितूणं छड्डति बितिएण पासेंति परियत्तति रेचकावर्तेन।
बृहत्कल्प एवं प्रवचनसारोद्धार में इस दोष की कुछ भिन्न व्याख्या की गई है। जैसे जल में मछली पानी के ऊपर आती है, फिर नीचे चली जाती है, वैसे ही खड़े होकर फिर बैठकर वंदना करना मत्स्योद्वृत्त दोष है।५
५. बृभाटी पृ १२०९; उत्तिष्ठन् निविशमानो वा जलमध्ये मत्स्य इव उद्वर्तते उद्वेल्लयति यत्र तद् मत्स्योद्वृत्तम्।
प्रवचनसारोद्धार के टीकाकार सिद्धसेन ने इस प्रकार अंग-परार्वतन को झषावर्त भी कहा है।६
६. प्रसाटी प ३७; इत्थं च यदङ्गपरावर्तनं तज्झषावर्त-मित्यभिधीयते।
९. मन: प्रदुष्ट—मन से दूसरों को हीन मानकर असूर्या—ईर्ष्या अथवा द्वेष से वंदना करना मन: प्रदुष्ट दोष है।७ बृहत्कल्पभाष्य और प्रवचनसारोद्धार की टीका में इस दोष की विस्तृत व्याख्या है, पर कुछ भिन्न है। टीकाकार के अनुसार मानसिक प्रद्वेष के स्वप्रत्ययिक और परप्रत्ययिक आदि अनेक कारण हो सकते हैं। शिष्य को गुरु के द्वारा कुछ कहने पर अथवा उसके मित्र और सम्बन्धी के सम्मुख उनके बारे में कुछ कहने पर मानसिक प्रद्वेष होता है। प्रद्वेष युक्त चित्त से वंदना करना मन: प्रद्विष्ट दोष है।
७. आवहाटी २ पृ ३६; मनसा प्रदुष्टं, वन्द्यो हीन: केनचिद्गुणेन तमेव च मनसि कृत्वा सासूयो वन्दते।
१०. वेदिकाबद्ध— चूर्णिकार ने वेदिकाबद्ध दोष को पांच रूपों में प्रकट किया है—
१. घुटनों पर हाथ रखकर वंदन करना।
२. घुटनों के नीचे हाथ रखकर वंदन करना।
३. घुटनों के पार्श्व में हाथ रखकर वंदन करना।
४. एक घुटने को दोनों हाथों के बीच रखकर वंदन करना।
५. गोद में हाथों को रखकर वंदन करना।१
१. आवचू २ पृ ४३; वेदियाबद्धं नाम तं पंचविहं— उवरिं जाणुगाणं हत्थे निवेसितूणं वंदति, हेट्ठा वा जानूकाणं, एगं वा जाणुं अंतो दोण्हं हत्थाणं करेति, उच्छंगे वा हत्थे कातूणं वंदति।
११. भय—कोई संघ, गण, कुल या गच्छ से निष्कासन न कर दे, इस भय से वंदना करना भय नामक दोष है।२
२. आवचू २ पृ ४३; भएणं वंदति, मा निच्छुब्भिहामि संघातो कुलाओ गणाओ गच्छाओ खेत्ताओ त्ति।
१२. भजत्—यह मेरी सेवा करता है अथवा भविष्य में मेरी सेवा करेगा, इस दृष्टि से वंदना करना भजत् नामक वंदना का दोष है।३ मूलाचार की टीका में भयंत की बिभ्यद् छाया करके परमार्थ को जाने बिना गुरु आदि से भयभीत होकर वंदन करना अर्थ किया है,४ लेकिन यहां आवश्यक निर्युक्ति का अर्थ सम्यक् प्रतीत होता है, अन्यथा भय दोष में भी यही बात होने से पुनरुक्ति दोष आ जाएगा।
३. आवहाटी २ पृ ३६; भजमानं वन्दते भजत्ययं मामतो भक्तं भजस्वेति तदार्यवृत्तं इति।
४. मूलाटी पृ. ४४७।
१३. मैत्री—यह मेरा मित्र है, अथवा आचार्य से मैत्री की इच्छा से वंदना करना मैत्री दोष है।५
५. (क) आवचू २ पृ ४३; मेत्तीए स मम मित्तो त्ति, अहवा मेत्ति तेण समं काउं मग्गंति।
(ख) प्रसाटी ३७; मैत्र्यापि—मैत्रीमाश्रित्य कश्चिद्वन्दते, आचार्येण सह मैत्रीं—प्रीतिमिच्छन् वन्दत इत्यर्थ:, तदिदं मैत्रीवन्दनकमुच्यते।
१४. गौरव—लोग मुझे जानें कि मैं सामाचारी आदि में कुशल हूं, इस भावना से वंदना करना गौरव नामक दोष है।६
६. आवचू २ पृ ४३; गारवा नाम जाणंतु ता ममं जहेस सामायारीकुसलो त्ति।
बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार लोग मुझे जानें कि मैं शिक्षाविनीत हूं, इस भावना से वंदना करना गौरव दोष है।७
७. बृभा ४४८२, प्रसा १६२; गारव सिक्खाविणीतोऽहं।
१५. कारण—चूर्णिकार के अनुसार आचार्य मुझे सूत्र, अर्थ, वस्त्र और पुस्तक देंगे, इस कारण से वंदना करना कारण दोष है।८
८. आवचू २ पृ ४३; कारणं नाम सुत्तं वा अत्थं वा वत्थं वा पोत्थगं वा दाहिति त्ति कज्जनिमित्तं वंदति।
बृहत्कल्प और प्रवचनसारोद्धार में कहा गया है कि ज्ञान, दर्शन और चारित्र— इन तीन कारणों को छोड़कर इहलोक के लिए उपयोगी वस्त्र आदि की प्राप्ति के लिए वंदना करना कारण दोष है। यदि पूजा और गौरव-प्राप्ति के लिए विनयपूर्वक ज्ञान ग्रहण करता है तो वह भी वंदना के दोष के अंदर समाविष्ट होता है। इस दोष को और अधिक स्पष्ट करते हुए भाष्यकार कहते हैं कि शिष्य यदि मन में इस भाव से गुरु को आदरपूर्वक वंदना करता है कि बाद में आचार्य से जो कुछ मांगूगा, उस प्रार्थना को वे भंग नहीं करेंगे, यह भी वंदना का कारण दोष है।१
१. बृभा ४४८३; टी पृ १२१०;
नाणाइतिगं मुत्तुं, कारणमिहलोगसाहगं होइ।
पूया-गारव हेउं, णाणग्गहणे वि एमेव।।
प्रवचनसारोद्धार की टीका के अनुसार उपलक्षण से दर्शन और चारित्र का ग्रहण भी होता है।२ अर्थात् दर्शन और चारित्र की प्राप्ति के लिए भी वंदना इसलिए करता है कि लोक में पूज्यता प्राप्त होगी तो वह कारण दोष ही है।
२. प्रसाटी प ३७; उपलक्षणत्वाद्दर्शनचारित्रग्रहणेऽपि।
मूलाचार में कारण के स्थान पर गारव पाठ है, लेकिन गारव से पुनरुक्ति दोष का प्रसंग आता है। संभव है कारण के स्थान पर गारव पाठ हो गया हो।
१६. स्तैन्य—चूर्णिकार के अनुसार स्तैन्य दोष का अर्थ है—यदि आचार्य देखते हैं तो वंदना करता है। यदि नहीं देखते अथवा अंधकार हो तो वंदना नहीं करता, यह स्तैन्य दोष है।३ बृहत्कल्प भाष्यकार और टीकाकार हरिभद्र ने इस दोष की कुछ भिन्न व्याख्या की है। उनके अनुसार वंदना करने से मेरा लाघव न हो, इसलिए स्वयं को छिपाते हुए चोर की भांति वंदना करना स्तैन्य दोष है। इस दोष में शिष्य का यह चिंतन रहता है कि वंदना करने से मेरी हीनता प्रकट होगी।४
३. आवचू २ पृ ४३; तेणियं नाम जदि दीसति तो वंदति, अहवा न दीसति अंधकारो वा ताहे न वंदति।
४. (क) बृभा ४४८५;
हाउं परस्स चक्खुं, वंदंते तेणियं हवइ एतं।
तेणो इव अत्ताणं, गूहइ ओभावणा मा मे।।
(ख) आवहाटी २ पृ ३६; स्तैन्यमिति परेभ्य: खल्वात्मानं गूह्यन् स्तेनक इव वन्दते, मा मे लाघवं भविष्यति।
१७. प्रत्यनीक—गुरु द्वारा संज्ञाभूमि में मूत्र और मल विसर्जन हेतु जाते समय अथवा आहार के समय वंदना करना प्रत्यनीक दोष है।५ आहार करते या मल-मूत्र का विसर्जन करते समय वंदना करने से आचार्य अपनी दैनिक चर्या को सम्यक् प्रकार से संपन्न नहीं कर सकते। संभवत: इसीलिए इस दोष का नाम प्रत्यनीक पड़ा होगा।
५. आवचू २ पृ ४३; पडिणीयं नाम सण्णभूमं पधाइयं वंदति, भोत्तुकामं पट्ठितं वा भणति—भट्टारगा अवस्स वंदितव्वगा।
१८. रुष्ट—रुष्ट होकर जाज्वल्यमान हृदय से वंदना करना रुष्ट दोष है।६
६. आवचू २ पृ ४३; रुट्ठं नाम रोसिओ केणति तो धमधमेंतेण हियएण वंदति।
टीकाकर ने क्रोधाविष्ट आचार्य आदि को वंदना करना भी रुष्ट दोष माना है।७ मूलाचार में यह प्रदुष्ट दोष है।८
७. आवहाटी २ पृ ३६; रुष्टं क्रोधाध्मातं वन्दते क्रोधाध्मातो वा।
८. मूला ६०७।
१९. तर्जित—तर्जित दोष के चूर्णिकार ने दो अर्थ किए हैं— १. हमारे द्वारा वंदना करने पर स्तूप की भांति न तुम बोलते हो और न प्रसन्न होते हो, यह कहते हुए वंदना करना तर्जित दोष है।
२. अंगुलि, सिर आदि से तर्जना करते हुए वंदना करना भी तर्जित दोष है।१
१. आवचू २ पृ ४३; तज्जितं नाम भणति—अम्हे तुमं वंदामो, तुमं पुण न वाहिज्जसि न वा पसीदसि, जथा थूभो, अंगुलिमादीहिं वा तज्जेंतो वंदति।
बृहत्कल्पभाष्य२, प्रवचनसारोद्धार३ एवं हारिभद्रीयटीका४ में स्तूप के स्थान पर काष्ठशिव की उपमा है।
२. बृभा ४४८७।
३. प्रसा १६६।
४. आवहाटी २ पृ ३६।
२०. शठ—समर्थ और स्वस्थ होते हुए भी कपटपूर्वक रोग का बहाना बनाकर सम्यक् वंदना नहीं करना शठ दोष है।५ टीकाकार ने विश्वास दिलाने के लिए शठता से वंदना करने को शठ दोष माना है।६
५. आवचू २ पृ ४३; हट्ठसमत्थो निद्धम्मत्तेण रज्जुगोज्जं करेति, संघसं करोतीत्यर्थ:।
६. आवहाटी २ पृ ३६; शाठ्येन विश्रम्भार्थं वन्दते ग्लानादिव्यपदेशं वा कृत्वा न सम्यग् वन्दते।
मूलाचार में 'सद्द' पाठ होने से बोलते हुए वंदन करना अर्थ किया है तथा पाठान्तर में शठता पूर्ण वंदन करना किया है।
२१. हीलित—तुमको वंदना करने से क्या लाभ, इस प्रकार अवहेलना करते हुए वंदना करना हीलित दोष है।७
७. आवहाटी २ पृ ३६; हे गणिन् ! वाचक ! किं भवता वन्दितेनेत्यादि हीलयित्वा वन्दते।
२२. पलिकुञ्चित—आधी वंदना करके देशकथा आदि करना पलिकुञ्चित दोष है।८ चूर्णिकार ने पलिकुञ्चित, टीकाकार हरिभद्र९ ने विपलिकुञ्चित तथा बृहत्कल्पभाष्य के टीकाकार१० ने इसे विपरिकुञ्चित नाम से अभिहित किया है। वस्तुत: इस दोष का नाम विपरिकुञ्चित या विपलिकुञ्चित होना चाहिए। मूलाचार में यह कुंचित दोष है, जिसका अर्थ है संकुचित हाथों से शिर का स्पर्श करते हुए वंदन करना अथवा घुटनों के मध्य शिर करके संकुचित होकर वंदन करना कुंचित दोष है।११
८. आवचू २ पृ ४३; पलिकुंचितं नाम वंदंतो देसरायजणपदं विकहाओ करेति।
९. हाटी २ पृ ३६।
१०. बृभाटी पृ १२१२
११. मूला ६०७, टी पृ. ४४८,४४९
२३. दृष्टादृष्ट—चूर्णिकार के अनुसार इतनी शीघ्र वंदना करना कि कोई उसे वंदना करते देखे और कोई नहीं देख सके, यह दृष्टादृष्ट दोष है।१२ बृहत्कल्प एवं उसकी टीका तथा हारिभद्रीय टीका के अनुसार बहुत साधु वंदना कर रहे हों, उस समय वंदना न करने के उद्देश्य से कोई मुनि अंधकार में छिपकर बैठ जाए, अथवा किसी के देखे जाने पर वंदना करे, अन्यथा न करे, यह दृष्टादृष्ट दोष है।१३ मूलाचार के टीकाकार ने दृष्ट और अदृष्ट को अलग-अलग मानकर इनकी दो दोषों के रूप में व्याख्या की है।१४
१२. आवचू २ पृ ४३; दिट्ठमदिट्ठं नाम एवं सिग्घं वंदति जथा केणइ दिट्ठो केणइ न दिट्ठो।
१३. बृभा ४४९०; टी पृ १२१२, अंतरितो तमसे वा ण वंदती वंदती उ दीसंतो, एवं दिट्ठमदिट्ठं।
१४. मूलाटी पृ ४४९।
२४. श्रृंग—यहां श्रृंग शब्द ललाट के लिए प्रयुक्त है। बृहत्कल्पभाष्य में श्रृंग के स्थान पर 'कुंभ' शब्द का प्रयोग है।१ आवर्तों को करते समय हाथों का स्पर्श ललाट के मध्य भाग में न करके दाएं पार्श्व या बाएं पार्श्व में करना वंदना का श्रृंग नामक दोष है। चूर्णिकार ने सिंग का अर्थ संग करके वैकल्पिक अर्थ प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार अनेक साधुओं के साथ जैसे-तैसे वंदना करना।२
१. बृभा ४४९०।
२. आवचू २ पृ ४४; सिंगं नाम सीसे एगेण पासेण वंदति, अहवा अण्णेहिं साध्ाूहिं समं संगेण जह वा तह वा वंदति।
२५. कर—वंदना को निर्जरा का साधन न मानकर आर्हत् कर—राजस्व मानकर वंदना करना कर नामक दोष है।३
३. (क) आवहाटी २ पृ ३६; करं मन्यमानो वन्दते, न निर्जराम्।
(ख) बृभा ४४९१; करमिव मन्नइ दिंतो, वंदणगं आरहंतियकरु त्ति।
२६. मोचन—हारिभद्रीय टीका के अनुसार मोचन दोष का अर्थ है कि इन साधुओं को वंदना करने से ही मैं मुक्त हो पाऊंगा, अन्यथा नहीं, ऐसा सोचकर वंदना करना मोचन नामक दोष है।४ बृहत्कल्पभाष्य एवं प्रवचनसारोद्धार में इस दोष की व्याख्या कुछ भिन्न है। उनके अनुसार साधु सोचता है कि व्रत ग्रहण करने के कारण लौकिक कर से तो मैं मुक्त हो गया, लेकिन वंदना के कर को चुकाए बिना मोक्ष नहीं होगा, यह सोचकर वंदना करना मोचन नामक दोष है।५
४. आवहाटी २ पृ ३६; मोयणं नाम न अन्नहा मुक्खो, एएण पुण दिन्नेण मुच्चेमि त्ति वंदणगं देइ।
५. बृभा ४४९१; लोइयकरस्स मुक्का, न मुच्चिमो वंदणकरस्स।
मूलाचार के टीकाकार ने श्रृंग कर और मोचन को एक शब्द मानकर संघकरमोचन दोष माना है, जिसका तात्पर्य है संघ के रुष्ट होने के भय से अथवा उसके कर से मुक्त होने के उद्देश्य से वंदन करना संघकरमोचन दोष हैं।६
६. मूलाटी पृ. ४४९।
२७. आश्लिष्ट—अनाश्लिष्ट—वंदना के इस दोष में रजोहरण और सिर से संबंधित चार भंग बनते हैं, यह दोष अहोकायं काय..... इस पाठ के आवर्त के समय होता है।७ टीकाकार हरिभद्र ने इस दोष के संबंध में चार विकल्प प्रस्तुत किए हैं—
७. बृभा ४४९२, टी पृ १२१२; आश्लिष्टमनाश्लिष्टं चेति पदद्वयमाश्रित्य रजोहरण-शिरसोर्विषये चतुर्भंगिका भवति, सा च अहोकायं काय इत्याद्यावर्तकाले सम्भवति।
१. हाथों से रजोहरण पकड़कर हाथों को सिर पर लगाना।
२. केवल रजोहरण पकड़ना, हाथों को सिर पर नहीं लगाना।
३. हाथों को सिर पर लगाना, रजोहरण को नहीं पकड़ना।
४. न रजोहरण को हाथों से पकड़ना, न सिर पर हाथों को लगाना।
इनमें प्रथम भंग शुद्ध है, शेष तीन भंग सदोष हैं।१
१. आवहाटी २ पृ ३६; आश्लिष्टानाश्लिष्टमित्यत्र चतुर्भंगक: रजोहरणं कराभ्यामाश्लिष्यति शिरश्च, रजोहरणं न शिर:, शिरो न रजोहरणं, न रजोहरणं नापि शिर:। अत्र प्रथमभंगशोभन: शेषेसु प्रकृत-वन्दनावतार:।
मूलाचार में आलद्धमणालद्ध पाठ है। टीकाकार ने आलब्ध और अनालब्ध को अलग अलग दोष माना है। उनके अनुसार उपकरणादि प्राप्त करके वंदन करना आलब्ध दोष है तथा भविष्य में उपकरण प्राप्त करूंगा, इस आशा से वंदन करना अनालब्ध दोष है।२
२. मूला ६०८, टी पृ ४४९।
२८. न्यून—आलापक और आवश्यक के अवनमन आदि क्रियाओं से हीन वंदना करना वंदना का न्यून दोष है।३ बृभा में इस दोष की एक अन्य व्याख्या भी की गई है—'मैं थोडे़ समय में ही वंदना को समाप्त कर दूंगा, यह सोचकर सब साधुओं के द्वारा वंदना करने पर फिर वंदना करना न्यून दोष है।४
३. आवचू २ पृ ४४; ऊणं वंजणेहिं आवस्सएहिं वा।
४. बृभा ४४९२, टी पृ १२१२; यद्वा कश्चिदत्युत्सुकतया जघन्येनैव—स्वल्पेनैव कालेन वंदनं समापयति शेषै र्वा साधुभि र्वंदिते सति पश्चाद् वन्दते तद् न्यूनं नाम वन्दनकम्।
प्रवचनसारोद्धार की टीका के अनुसार वाक्य और अक्षर से हीन वंदना करना न्यून दोष है।५ मूलाचार में न्यून के स्थान पर हीन नामक दोष है।६
५. प्रसाटी प ३८।
६. मूला ६०८।
२९. उत्तरचूलिका—व्यञ्जन आदि से वंदना करके जोर से कहना कि 'मैं मस्तक से वंदना करता हूं' यह उत्तरचूलिका दोष है।७ आचार्य वसुनंदि ने इस दोष की भिन्न व्याख्या की है। उनके अनुसार वंदना को थोड़े समय में पूरा करके उसकी चूलिका रूप आलोचना आदि को लम्बे समय में सम्पन्न करके वंदन करना उत्तरचूलिका दोष है।८
७. (क) आवहाटी २ पृ ३६; उत्तरचूडं वन्दनं कृत्वा पश्चान्महताशब्देन मस्तकेन वन्द इति भणति।
(ख) बृभा ४४९३; दाऊणं वंदणं मत्थएण वंदामि चूलिया एसा।
८. मूलाटी. पृ. ४४९।
३०. मूक—आपालकों का उच्चारण किए बिना मूक रूप में वंदना करना मूक दोष है।९
९. (क) आवचू २ पृ ४४; मूयं नाम मूयो वंदति, न किंचि वि उच्चारेति।
(ख) बृभा ४४९३, तुसिणी आवत्ते पुण, कुणमाणो होइ मूयं तु।
३१. ढड्ढर—वंदना के आपालकों को उच्च स्वर में बोलते हुए वंदना करना ढड्ढर दोष है।१०
१०. (क) बृभा ४४९४; उच्चसरेणं वंदइ, ढड्ढर एयं तु होइ बोधव्वं।
(ख) आवहाटी २ पृ ३६; ढड्ढर महता शब्देनोच्चारयन् वंदते।
मूलाचार में 'ढड्ढर' के स्थान पर 'दद्दुर' पाठ है। इस दोष में शाब्दिक भेद है, अर्थभेद नहीं है।११
११. मूला ६०९।
३२. चुडली—रजोहरण को किनारे से पकड़कर अलात की भांति उसे घुमाते हुए वंदना करना चुडलि दोष है।१ चूर्णिकार ने इसका वैकल्पिक अर्थ भी प्रस्तुत किया है। दोनों हाथों को लम्बा फैलाकर 'वंदना करता हूं' यों कहते हुए वंदना करना अथवा हाथों को घुमाते हुए 'मैं सबको वंदना करता हूं' इस प्रकार बोलते हुए वंदना करना चुडलि दोष है।२
१. आवहाटी २ पृ ३६; चुडुली ति उल्कामिव पर्यन्ते गृहीत्वा रजोहरणं भ्रमयन् वन्दते।
२. आवचू २ पृ ४४; अहवा दिग्घं हत्थं पसारेति, भणति वंदामि, अहवा हत्थं भमाडेति, सव्वे भे वंदामि त्ति।
मूलाचार में चुलुलिद पाठ है। चुरुलित का अर्थ है—एक ही स्थान पर खड़े होकर हाथों को घुमाकर सबको वंदना करना अथवा पंचमादि स्वर से वंदन करना।३
३. मूलाटी पृ ४५०; चुरुलितमपश्चिमं एकस्मिन्प्रदेशे स्थित्वा करमुकुलं संभ्राम्य सर्वेषां यो वंदनां करोत्यथवा पंचमादिस्वरेण यो वंदनां करोति, तस्य चुरुलितदोष:।
अनगारधर्मामृत में वंदना के ३२ दोषों के नामों में कुछ अंतर है।४
४. अनध ८/९८-१११।
निर्युक्तिकार के अनुसार इन बत्तीस स्थानों में से किसी एक भी स्थान की विराधना होती है तो वह कृतिकर्म शुद्ध नहीं होता तथा उस कृतिकर्म से निर्जरा नहीं होती। इसी बात को एक उदाहरण से स्पष्ट करते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि जैसे विद्या को सिद्ध करने में यदि एक विधान में भी गलती रह जाती है तो वह सिद्ध नहीं होती, वैसे ही एक भी कृतिकर्म की विराधना से निर्जरा का लाभ नहीं मिलता।५ जो मुनि इन बत्तीस दोषों से शुद्ध कृतिकर्म का प्रयोग करता है, वह शीघ्र ही वैमानिक देवगति या निर्वाण को प्राप्त कर लेता है।६
५. आवचू २ पृ ४२; जहा विज्जाए एगं पि विहाणं फिट्टति नो सिज्झति, एवं इह चितिकम्मं जो न विराधेति तस्स विपुलं निज्जराफलं।
६. आवनि ८०५
वंदना के दोषों में प्रायश्चित्त-प्राप्ति
स्तब्ध, गौरव, स्तैन्य, हीलित, रुष्ट— इन पांच दोषों में प्रत्येक में चतुर्लघु प्रायश्चित्त की प्राप्ति होती है। शठ दोष में मासगुरु, दुष्ट, प्रत्यनीक, तर्जित—इन तीनों में चतुर्गुरु तथा शेष अनादृत, प्रवृद्ध आदि तेवीस वंदना के दोषों में प्रत्येक में मासलघु प्रायश्चित्त की प्राप्ति होती है।७
७. बृभा ४४९५;
थद्धे गारव तेणिय, हीलिय रुट्ठ लहुगा सढे गुरुगो।
दुट्ठ पडिणीय तज्जित, गुरुगा सेसेसु लहुगो तु।।
प्रतिक्रमण
चौथे आवश्यक का नाम है— प्रतिक्रमण। यह आत्मा के मैल को धोने के लिए साबुन के समान है। इस आवश्यक के वैशिष्ट्य को इस बात से जाना जा सकता है कि सम्पूर्ण आवश्यक ही प्रतिक्रमण के नाम से प्रसिद्ध हो गया। प्राचीन ग्रंथों में आवश्यक के अर्थ में प्रतिक्रमण का प्रयोग नहीं मिलता, लेकिन अतिचारों की आलोचना होने के कारण यह कालान्तर में आवश्यक का पर्याय बन गया। यह एक ऐसी साधना है, जिसमें साधक पीछे लौटकर अपने दोषों का दर्शन करके उसकी शुद्धि का प्रयत्न करता है। प्रतिक्रमण जागरूकता बढ़ाने का उपक्रम तथा अन्तर्मुखता बढ़ाने का साधन है। आचार्य महाश्रमण के शब्दों में प्रतिक्रमण स्वयं द्वारा स्वयं के दोषों का निरीक्षण, परीक्षण और समीक्षा की व्यवस्थित प्रक्रिया है।१
१. प्रेक्षाध्यान, मई २००८।
प्रतिक्रमण का अर्थ
प्रतिक्रमण शब्द प्रति उपसर्ग के साथ क्रमण शब्द के योग से बना है, जिसका अर्थ है— पीछे लौटना। व्याख्याकारों ने यत्किंचित् अंतर के साथ प्रतिक्रमण शब्द की अनेक रूपों में व्याख्या की है। आचार्य जिनभद्रगणि के अनुसार अतीत में हुए पापकारी कार्यों की विशुद्धि हेतु अतिचारों को याद करके उससे निवृत्त होना प्रतिक्रमण है।२ आचार्य अकलंक ने प्रतिक्रमण का अर्थ किया है— अतीत के दोषों से निवृत्त होना३ तथा कृत पापों के लिए मिथ्यादुष्कृत करना।४
२. विभा ३५७२; पडिक्कमामि त्ति भूयसावज्जओ निवत्तामि।
३. तराज ६/२४।
४. तराज ९/२२ पृ. ६२१; मिथ्यादुष्कृताभिधानाद्यभि-
व्यक्तप्रतिक्रिया प्रतिक्रमणम्।
दोष का पुन: सेवन न करने का संकल्प तथा उसके योग्य प्रायश्चित्त को वहन करना प्रतिक्रमण है।५ आचार्य हरिभद्र ने प्रतिक्रमण शब्द के दो अर्थ किए हैं—
५. आवचू २ पृ. ४८; पडिक्कमामि नाम अपुणक्करणताए अब्भुट्ठेमि, अहारिहं पायच्छित्तं पडिवज्जामि।
१. शुभ योग से अशुभ योग में जाते हुए पुन: शुभ योग में चलना प्रतिक्रमण है अर्थात् औदयिक भाव से क्षायोपशमिक भाव में लौटना प्रतिक्रमण है।
२. प्रतिक्षण शुभ योगों में क्रमण—वर्तन करना प्रतिक्रमण है।६
६. आवहाटी २ पृ ४१; शुभयोगेभ्योऽशुभयोगान्तरं क्रान्तस्य शुभेष्वेव प्रतीपं प्रतिकूलं वा क्रमणं प्रतिक्रमणम्।
क्षायोपशमिकाद् भावादौदयिकस्य वशं गत:।
तत्रापि च स एवार्थ:, प्रतिकूलगमात् स्मृत:।।
प्रति प्रति वर्तनं वा, शुभेषु योगेषु मोक्षफलदेषु।
नि:शल्यस्य यते र्यत्तद्वा ज्ञेयं प्रतिक्रमणम्।।
३. स्वस्थान अर्थात् आत्मस्थान से प्रमादवश परस्थान—असंयम में चले जाने पर पुन: आत्मभाव में लौटना प्रतिक्रमण है।७
७. आवचू २ पृ ५२;
स्वस्थानाद्यत्परं स्थानं, प्रमादस्य वशाद् गत:।
तत्रैव क्रमणं भूय:, प्रतिक्रमणमुच्यते।।
मूलगुणों एवं उत्तरगुणों में स्खलना होने पर संवेग की प्राप्ति एवं भावना की विशुद्धि से आत्मनिंदा और गर्हा करना प्रतिक्रमण है।८
८. अनुद्वाचू पृ. १८।
गोम्मटसार जीवकाण्ड की टीका के अनुसार प्रमादकृत दैवसिक आदि दोषों का निराकरण जिसके द्वारा होता है, वह प्रतिक्रमण है। योगसार के अनुसार पूर्व कृत कर्मों द्वारा प्रदत्त फल को अपना नहीं मानना अर्थात् उसमें लिप्त न होना प्रतिक्रमण है।९
९. जैनन्द्र भा. ३ पृ ११६।
प्रतिक्रमण का अर्थ यहां केवल अशुभ योगमय पापकर्म से निवृत्ति है, न कि शुभ योग या शुभ ध्यान से निवृत्ति। इसी दृष्टि को ध्यान में रखकर दिगम्बर-साहित्य में अप्रतिक्रमण शब्द का प्रयोग हुआ है। अप्रतिक्रमण दो प्रकार का होता है— प्रशस्त और अप्रशस्त। ज्ञानी का शुभ भाव तथा ज्ञान, दर्शन से पीछे न लौटना प्रशस्त अप्रतिक्रमण तथा अज्ञानी का लोभ, विषय-कषाय से पीछे न लौटना अप्रशस्त अप्रतिक्रमण है।१ यहां प्रशस्त अप्रतिक्रमण का प्रसंग है।
१. समयसार ता वृ ३०७/३९८/१७।
प्रतिक्रमण के पर्याय
निर्युक्तिकार ने प्रतिक्रमण के आठ पर्यायवाची शब्दों का उल्लेख किया है—१. प्रतिक्रमण २. प्रतिचरणा ३. परिहरणा ४. वारणा ५. निवृत्ति ६. निंदा ७. गर्हा ८. और शोधि।
निर्युक्तिकार ने परिहरणा के आठ तथा शेष सबके छह-छह निक्षेप किए हैं। ग्रंथकार ने इन आठों के आठ उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
प्रतिक्रमण
अतिक्रमण को छोड़कर आत्मा का निज गुण में रमण करना प्रतिक्रमण है। प्रतिक्रमण के दो भेद हैं—प्रशस्त और अप्रशस्त। मिथ्यात्व आदि पांच आश्रवों से सम्यक्त्व आदि पांच संवर में प्रवृत्त होना प्रशस्त प्रतिक्रमण तथा सम्यक्त्व से मिथ्यात्व की ओर लौटना अप्रशस्त प्रतिक्रमण है। निर्युक्तिकार ने प्रतिक्रमण में अध्वान की कथा निर्दिष्ट की है। एक राजा ने नगर के बाहर प्रासाद बनवाने के लिए शुभ दिन में चारों ओर रस्सी बंधवा दी। रक्षकों को नियुक्त करके उसने कहा कि जो भी व्यक्ति इसके अंदर प्रवेश करे, यदि वह तत्काल लौट जाए तो उसे छोड़ देना, अन्यथा उसे मार देना है। एक बार दो ग्रामीण वहां प्रविष्ट हुए। एक ग्रामीण अपनी गलती स्वीकार करके तत्काल वहां से लौट गया, लेकिन दूसरे ने निर्देश की अवज्ञा की। रक्षक पुरुषों ने उसे वहीं मार दिया।२ इस कथा में प्रथम ग्रामीण का द्रव्य प्रतिक्रमण था।३ इस कथा का सारांश यह है कि गलती करके जो वहां से प्रतिनिवृत्त हो जाता है, वह अपनी आत्मा की रक्षा कर लेता है, उसके भाव प्रतिक्रमण होता है। जो उस पापस्थान से वापस नहीं लौटता, वह अपने आत्मगुणों का नाश कर लेता है।
२. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १४।
३. आवहाटी २ पृ. ४३।
प्रतिचरणा
प्रतिचरणा का अर्थ है—अकार्य का परिहार और संयम के विविध आयामों में प्रवृत्ति। प्रतिचरणा में निर्युक्तिकार ने प्रासाद दृष्टांत का संकेत मात्र किया है, लेकिन चूर्णिकार और टीकाकार ने उसकी व्याख्या की है। एक वणिक् ने प्रासाद का निर्माण करवाकर उसे रत्नों से भर दिया। वह अपनी भार्या को उसकी रक्षा के लिए नियुक्त करके यात्रा पर चला गया। प्रसाधन-मंडन आदि में लगी रहने के कारण वह प्रासाद की सम्यग् देखभाल नहीं करती थी। उसके प्रासाद का एक भाग खंडित हो गया तथा मकान के पास पीपल उग गया। इतने से पीपल से क्या होगा, यह सोचकर उसने उस पीपल को नहीं हटाया। पीपल बढ़ने से प्रासाद भग्न हो गया। वणिक् ने आकर भग्न प्रासाद को देखा। उसने रुष्ट होकर पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया।
उसने दूसरी शादी करके नया प्रासाद बनवाया। उसकी सुरक्षा का भार नई पत्नी को सौंपकर वह यात्रा पर निकल गया। पत्नी ने त्रिसंध्या में उस प्रासाद की संभाल की। काष्ठकर्म, लेप्यकर्म और चित्रकर्म आदि का ध्यान रखा। यात्रा से आने के बाद वणिक् ने प्रासाद को हूबहू देखा। प्रसन्न होकर वणिक् ने उसे गृहस्वामिनी बना दिया।१ यह द्रव्यप्रतिचरणा है। प्रासाद की भांति बहुमूल्य संयम की रक्षा करने वाला मोक्ष सुख का भागी हो जाता है।
१. आवहाटी २ पृ. ४३, विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं १५।
परिहरणा
प्रतिक्रमण का तीसरा पर्याय है— परिहरणा। परिहरणा का अर्थ है— चारित्र सम्बन्धी प्रमाद के दोषों का परिहार करना। परिहरणा में दुग्धकापोती का दृष्टान्त है। एक कुलपुत्र की दो बहिनें थीं। दोनों बहिनें अपनी-अपनी पुत्री की शादी भाई के पुत्र के साथ करने के लिए आईं। भाई ने कहा— 'जो कुशल और उपायज्ञ होगा, उसी को मैं अपनी पुत्री दूंगा।' उसने दोनों भानजों को कावड़ दी और गोकुल से दूध के घड़े भरकर लाने को कहा। वहां दो रास्ते थे। एक सीधा रास्ता कांटे, पत्थर आदि से भरा था तथा दूसरा लंबा रास्ता था। सीधे रास्ते से जाने वाले का एक घड़ा भग्न हो गया। उसके कारण दूसरा घड़ा भी नष्ट हो गया। दूसरा भानजा समतल रास्ते से चला और धीरे-धीरे चलकर गंतव्य तक पहुंच गया। मामा ने उसके साथ अपनी बेटी की शादी कर दी।
टीकाकार इस कथा का उपसंहार करते हुए कहते हैं कि स्थविरकल्पिक के चारित्र का मार्ग टेढ़ा और लम्बा है, पर उत्सर्ग और अपवाद युक्त होने के कारण समतल है। जिनकल्पिक का मार्ग ऋजु होने पर भी आपदा युक्त तथा विषम है।२
२. आवहाटी २ पृ. ४४, विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १६।
वारणा
प्रतिक्रमण का चौथा पर्याय है—वारणा। वारणा का अर्थ है—गलती से स्वयं को हटाना। निर्युक्तिकार ने इसे स्पष्ट करने हेतु विष-भोजन की कथा दी है। एक राजा ने शत्रु सेना के आक्रमण की बात सुनकर गांव के दूध, दही आदि भोज्य पदार्थों में विष मिलवा दिया। मीठे पानी के कूप एवं फलों को भी विषभावित कर दिया। उसने घोषणा करवाई कि जो मीठा पानी अथवा मीठे फल खाएगा, वह मर जाएगा। जो खारा और कडुवा भोजन तथा खारा पानी पीएगा, वह बच जाएगा। घोषणा को सुनकर जिन्होंने उसका पालन किया, वे बच गए। पालन नहीं करने वाले मर गए। यहां परिहार करने वालों की द्रव्य वारणा थी। टीकाकार के अनुसार तीर्थंकरों की वाणी के आधार पर जो काम भोगों का वर्जन कर देते हैं, वे संसार-सागर को पार कर देते हैं। जो उनमें आसक्त रहते हैं, वे जन्म-मरण को प्राप्त करते हैं।१
१. आवहाटी २ पृ. ४४।
निवृत्ति
प्रतिक्रमण का पांचवां पर्याय है—निवृत्ति। निवृत्ति का अर्थ है—अशुभ भावों एवं अपनी दुष्प्रवृत्तियों से निवृत्त होना। इसमें कोलिक कन्या का दृष्टांत है। एक कोलिक की पुत्री गायक ध्ाूर्त के प्रति अनुरक्त हो गई। उन दोनों ने भागने की योजना बनाई। कोलिक पुत्री ने कहा— 'राजकुमारी मेरी सहेली है। हमारा संकल्प है कि हम दोनों का एक ही पति होगा। राजकन्या भी भाग गई, उस समय किसी ने गीत गाया कि कर्णिकार के फूल समय से पूर्व खिल सकते हैं, लेकिन आम्र के वृक्ष तुम्हारे लिए यह उचित नहीं। यह सुनकर राज कन्या संबुद्ध हो गई। मैं रत्नों की पेटी भूल गई, इस बहाने से वह वापस राजमहल लौट गई। उस दिन सामन्त राजा का पुत्र राजा की शरण में आया। राजा ने उसके साथ राजकुमारी की शादी कर दी, वह रानी बन गई। यह द्रव्य निवृत्ति है। आचार्य का उपदेश सुनकर पुन: साधुत्व में स्थिर होना भावनिवृत्ति है। चूर्णिकार और टीकाकार ने निवृत्ति के प्रसंग में एक युवा मुनि की कथा भी दी है।२
२. आवहाटी २ पृ. ४४,४५, विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं १८।
निंदा
प्रतिक्रमण का छठा पर्यायवाची शब्द है—निंदा। निंदा का अर्थ है—अपनी गलती के प्रति आत्म-संताप प्रकट करना। निंदा को स्पष्ट करने के लिए निर्युक्तिकार ने चित्रकार की पुत्री की कथा का संकेत किया है, जिसका विवाह राजा के साथ हुआ। राजा की प्रिय रानी बनने पर भी वह अपने पुराने कपड़े पहनकर प्रतिदिन अपनी पापकारी आत्मा की निंदा करती हुई कहती थी—'यह राजलक्ष्मी है। अन्य उदितोदित कुल में उत्पन्न राजकुमारियों को छोड़कर राजा तुम्हारा अनुवर्तन कर रहा है, इस बात का तुम कभी गर्व मत करना।'३ इसी प्रकार साधु को अपने पापकारी कार्यों की निंदा करनी चाहिए।
३. आवहाटी २ पृ. ४५, ४६, कथा के विस्तार हेतु देखें परि ६, कथा सं. २०।
गर्हा
प्रतिक्रमण का सातवां पर्याय है—गर्हा। गर्हा का अर्थ है—दूसरों के समक्ष या गुरु के समक्ष अपने दोष प्रकट करना। गर्हा के प्रसंग में एक अध्यापक पत्नी की कथा है, जो किसी विद्यार्थी के प्रति अनुरक्त हो गई और उसके साथ विवाह करने के लिए उसने अपने पति अध्यापक को मार दिया। पति के शव को लेकर वह जब जंगल में छोड़ने गई तो एक व्यंतरी ने उस पेटी को उसके सिर पर स्तम्भित कर दिया। बाद में उसने बहुत पश्चात्ताप किया। वह लोगों से कहती थी कि मुझ पतिमारिका को भिक्षा दो। एक बार साध्वियों को वंदना करते हुए पेटी उसके सिर से नीचे गिर गई। अंत में उसने प्रव्रज्या ग्रहण कर ली। इसी प्रकार अपने पापों की गर्हा करने से व्यक्ति कर्मबंधनों को शिथिल कर लेता है। पतिमारिका स्त्री की भांति साधु को अपने दुश्चरित की आलोचना करनी चाहिए।१
१. आवहाटी २ पृ. ४७, ४८; कथा के विस्तार हेतु देखें परि ६, कथा सं २१।
शोधि
प्रतिक्रमण का आठवां पर्याय है—शोधि२। तपस्या आदि से पाप कर्मों को धोना शुद्धि है। शोधि में वस्त्र और अगद— ये दो दृष्टान्त दिए हैं। एक धोबी ने राजा श्रेणिक की पत्नी के कपड़े कौमुदी महोत्सव में जाने के लिए अपनी पत्नी को दे दिए। श्रेणिक ने उन कपड़ों को देख लिया। राजा ने कपड़ों पर तंबोल के छींटे लगा दिए। उसने क्षार से कपड़े साफ किए। पूछने पर उसने राजा को यथार्थ बात बता दी। यह द्रव्यविशोधि है।३ इसी प्रकार साधु द्वारा अपनी स्खलना के लिए आचार्य से प्रायश्चित्त लेना भावविशोधि है।
२. आवचू २ पृ. ५३—चूर्णि में शोधि के स्थान पर विशोधि शब्द का प्रयोग है।
३. आवहाटी २ पृ. ४८।
यद्यपि निर्युक्तिकार ने इन आठों शब्दों को प्रतिक्रमण का पर्यायवाची माना है, लेकिन इन आठ शब्दों को प्रतिक्रमण का पर्याय न मानकर उसकी क्रमिक अवस्थाएं कहा जा सकता है। ये एकार्थक न होकर प्रतिक्रमण के द्वारा होने वाली विविध निष्पत्तियां हैं। इसका साक्षी है—तिलोयपण्णत्ति ग्रंथ, जहां प्रतिक्रमण, प्रतिसरण, प्रतिहरण, धारणा, निवृत्ति, निंदा, गर्हा और शुद्धि— ये नाम मिलते हैं। वहां इनको एकार्थक न मानकर आत्मा के विविध भावों के रूप में स्वीकार किया है।४ समयसार और अनगारधर्मामृत में इन आठों को भूमिका भेद से अमृतकुम्भ और विषकुम्भ दोनों के रूप में स्वीकार किया है।५
४. तिप. ९/५३;
पडिकमणं पडिसरणं, पडिहरणं धारणा णियत्ती य।
णिंदण-गरहण-सोही, लब्भंति णियादभावणए।।
५. समयसार ३०६, अनध ८/६३।
प्रतिक्रमण के निक्षेप
आवश्यक निर्युक्ति में प्रतिक्रमण के छह निक्षेप मिलते हैं— नाम, स्थापना, द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव। कुछ आचार्य प्रतिक्रमण के नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव— ये चार निक्षेप ही करते हैं। इनमें नाम, स्थापना प्रतिक्रमण स्पष्ट हैं।
द्रव्य प्रतिक्रमण
द्रव्य प्रतिक्रमण की व्याख्या तीन रूपों में की जा सकती है—
१. ताड़पत्र और पुस्तकों में लिखा प्रतिक्रमण।
२. पार्श्वस्थ आदि साधुओं के द्वारा किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
३. भाव से अनुपयुक्त होकर किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
मूलाचार के अनुसार भाव से अनुपयुक्त होकर द्रव्य प्रतिक्रमण करने वाला अपना प्रयोजन सिद्ध नहीं करता। भाव से युक्त प्रतिक्रमण करने वाला विपुल निर्जरा करता है।१
१. मूला ६२६,६२७
भावेण अणुवजुत्तो, दव्वीभूदो पडिक्कमदि जो दु।
जस्सट्ठं पडिकमदे, तं पुण अट्ठं ण साधेदि।।
द्रव्य प्रतिक्रमण में कुम्भकार का उदाहरण प्रसिद्ध है। एक कुम्भकार के पास कुछ साधु ठहरे हुए थे। एक छोटा शिष्य बार-बार पत्थर के टुकड़ों से घड़ों को खंडित कर रहा था। कुम्भकार के कहने पर क्षुल्लक ने कहा— 'मिच्छामि दुक्कडं।' पुन: वह घड़ों को खंडित करने लगा। तब कुम्भकार ने कान पकड़कर मोड़ दिया और मिच्छामि दुक्कडं का उच्चारण किया। इस प्रकार मिच्छामि दुक्कडं का उच्चारण करते हुए पुन: उसी पाप का सेवन करना द्रव्य प्रतिक्रमण है।२ निश्चय नय के अनुसार जब तक आत्मा स्वयं प्रतिक्रमण नहीं बन जाती, प्रतिक्रमण और प्रतिक्रामक में द्वैतभाव समाप्त नहीं होता, तब तक द्रव्य प्रतिक्रमण होता है।
२. आवहाटी १ पृ ३२३।
क्षेत्र प्रतिक्रमण
कीचड़ तथा त्रस-स्थावर जीवों से युक्त क्षेत्र में गमन का वर्जन करना अथवा जिस क्षेत्र में ज्ञान, दर्शन, चारित्र रूप रत्नत्रय की हानि होती हो, उसका परिहार करना क्षेत्र प्रतिक्रमण है। चूर्णिकार के अनुसार जिस क्षेत्र में स्थित होकर प्रतिक्रमण करता है अथवा प्रतिक्रमण का वर्णन करता है, वह क्षेत्र प्रतिक्रमण है।३
३. आवचू २ पृ ५३।
काल प्रतिक्रमण
काल प्रतिक्रमण दो प्रकार का होता है—ध्रुव और अध्रुव। प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के तीर्थ में दोष लगें या नहीं, फिर भी दोनों समय अवश्य प्रतिक्रमण करना होता है, अत: वहां ध्रुव प्रतिक्रमण तथा मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकरों के तीर्थ में काल की दृष्टि से अध्रुव प्रतिक्रमण होता है अर्थात् दोष लगने पर प्रतिक्रमण होता है।४
४. आवचू २ पृ ५३
भाव प्रतिक्रमण
निर्युक्तिकार के अनुसार जो स्वयं मिथ्यात्व को प्राप्त नहीं होता, दूसरों को मिथ्यात्व प्राप्त नहीं कराता तथा मन, वचन और काया से मिथ्यात्व का अनुमोदन नहीं करता, उसके भाव प्रतिक्रमण होता है।५ आलोचना, निंदा, गर्हा के द्वारा जो प्रतिक्रमण करने के लिए उद्यत होता है, उसके भाव प्रतिक्रमण होता है। शेष के द्रव्य प्रतिक्रमण होता है।६ चूर्णिकार के अनुसार सम्यग्दर्शन से युक्त जीव का तच्चित्त होकर किया गया प्रतिक्रमण भाव प्रतिक्रमण है।७ वस्तुत: जब आत्मा में तीव्र संवेग की प्राप्ति होती है, तब व्यक्ति अपने अतीतकालीन पाप की स्मृति करके आत्मनिंदा और गर्हा करता है, पुन: वह अनाचरणीय को न करने का संकल्प करता है, वही वास्तविक प्रतिक्रमण है। धवला में भी इसी मत की पुष्टि है।१
५. आवनि ८४४
६. मूला ६२५;
आलोचण-णिंदण-गरहणाहिं अब्भुट्ठिओ य करणाए।
तं भावपडिक्कमणं, सेसं पुण दव्वदो भणियं।।
७. आवचू २ पृ. ५३; भावपडिक्कमणं जं सम्मदंसणाइ- गुणजुत्तस्स पडिक्कमणं ति।
१. षट्ध पु. १३/५,४,२६, पृ. ६० गुरुणमालोचणाए विणा ससंवेग-णिव्वेयस्स पुणो ण करेमि त्ति जमवराहादो णियत्तणं पडिक्कमणं णाम।
चूर्णिकार ने भावप्रतिक्रमण के सम्बन्ध में अन्य आचार्य का अभिमत प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार चतुर्विध नरक आदि दुर्गति के हेतुओं का वर्जन करना भाव प्रतिक्रमण है।२
२. आवचू २ पृ ६५।
भाव प्रतिक्रमण में मृगावती की कथा प्रसिद्ध है। भगवान् महावीर के समवसरण में चांद और सूरज विमान सहित उपस्थित थे, अत: साध्वी मृगावती को रात्रि होने की अवगति नहीं मिल सकी। शेष साध्वियां भगवान् को वंदना करके लौट गईं। साध्वी मृगावती कुछ देरी से आर्या चंदना के पास आलोचना हेतु पहुंची। आर्या चंदना ने उसे कड़ा उपालम्भ दिया। साध्वी मृगावती 'मिच्छामि दुक्कडं' कहती हुई आर्या चंदना के चरणों में झुक गई। तीव्र संवेग से प्रतिक्रमण करते हुए आर्या मृगावती को केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। उसी समय एक सर्प आर्या चंदना के संस्तारक के पास से गुजरने लगा। चंदना का हाथ संस्तारक से नीचे लटक रहा था। मृगावती ने हाथ को ऊपर कर दिया। आर्या चंदना ने पूछा—'क्या तुम अभी तक जग रही हो?' मृगावती ने कहा—'यह सर्प आपको डस न ले, इसलिए मैंने आपका हाथ संस्तारक से ऊपर कर दिया है।' आर्या चंदना को सांप दिखाई नहीं दिया तो उसने पूछा—'क्या तुम्हें अतिशायी ज्ञान उत्पन्न हुआ है?' मृगावती ने कहा—'आपकी कृपा से केवलज्ञान उत्पन्न हो गया।' तब आर्या चंदना मृगावती के चरणों में झुककर बोली—'मिच्छामि दुक्कडं' मैंने केवली की आशातना कर दी। यहां दोनों का भावप्रतिक्रमण है।३
३. आवहाटी १, पृ. ३२३,३२४।
काल के आधार पर प्रतिक्रमण के प्रकार
आचार्यों ने भिन्न-भिन्न विवक्षा से प्रतिक्रमण के भेदों की अनेक रूपों में व्याख्या की है। काल के आधार पर प्रतिक्रमण के आठ भेद मिलते हैं४
४. आवनि ८३९।
१. दैवसिक प्रतिक्रमण
२. रात्रिक प्रतिक्रमण
३. इत्वरिक प्रतिक्रमण
४. यावत्कथिक प्रतिक्रमण
५. पाक्षिक प्रतिक्रमण
६. चातुर्मासिक प्रतिक्रमण
७. सांवत्सरिक प्रतिक्रमण
८. उत्तमार्थ प्रतिक्रमण
दैवसिक और रात्रिक प्रतिक्रमण में साधु ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप से सम्बन्धित अतिचारों का अनुक्रम से चिन्तन करता है।५ प्रश्न उपस्थित होता है कि दैवसिक प्रतिक्रमण में साधु उन अतिचारों का भी उच्चारण करता है, जिनका आसेवन दिन में संभव नहीं, इसी प्रकार रात्रिक प्रतिक्रमण में भी ऐसे अतिचार उच्चरित होते हैं, जो रात में संभव नहीं, फिर उनका उच्चारण क्यों किया जाता है? इसका उत्तर देते हुए आचार्य कहते हैं कि इसके मुख्य तीन हेतु हैं—१. संवेग-वृद्धि २. अप्रमाद की साधना ३. निंदा-गर्हा।१ इत्वरिक प्रतिक्रमण को स्पष्ट करते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि उच्चार, प्रस्रवण, श्लेष्म तथा नाक का मल आदि परिष्ठापित करके किया जाने वाला तथा ज्ञात-अज्ञात अवस्था में, सहसा गलती होने पर किया जाने वाला इत्वरिक प्रतिक्रमण कहलाता है।२ पांच महाव्रत, रात्रिभोजन-विरति, चातुर्याम, भक्तपरिज्ञा तथा इंगिनीमरण—इनसे सम्बन्धित प्रतिक्रमण यावत्कथिक प्रतिक्रमण है।३
५. उ. २६/३९-४१।
१. आवचू २, पृ. ७५; एत्थ य केइ अतियारा दिवसतो संभवंति केई रातीओ संभवंति केई उभए वि केई अहोरायम्मि, तत्थ दिवसा असंभविणो वि देवसिए उच्चरिज्जंति, संवेगत्थं अप्पमादत्थं निंदणगरहणत्थं एवमादि पडुच्च एवं रातिअसंभविणो वि विभावेज्जा।
२. आवनि ८४१।
३. आवनि ८४०।
तर्क उपस्थित होता है कि जब सुबह और शाम प्रतिक्रमण करना साधु की नित्य दिनचर्या का अंग है तो फि र पाक्षिक, चातुर्मासिक आदि प्रतिक्रमण की क्या आवश्यकता है? इस प्रश्न का समाधान करते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि लोग अपने-अपने घरों को प्रतिदिन सुबह और शाम साफ करते हैं, फिर भी पक्ष, मास आदि बीतने पर अथवा दीपावली आदि विशिष्ट पर्वों के अवसर पर घरों की लिपाई-पुताई आदि के द्वारा विशेष रूप से सफाई होती है, इसी प्रकार प्रतिदिन सुबह और शाम प्रतिक्रमण करने पर भी यदि कुछ अतिचार दोष शेष रह जाते हैं तो उनकी विशेषविशुद्धि के लिए पाक्षिक, चातुर्मासिक आदि प्रतिक्रमण किया जाता है।४
४. आवचू २ पृ. ६४; जथा लोगे गेहं दिवसे-दिवसे पमज्जिज्जंतं पि पक्षादिसु अब्भधितं अवलेवण- पमज्जणादीहिं सज्जिज्जति, एवमिहावि ववसोहण- विसेसे कीरति त्ति।
दिगम्बर परम्परा में कुछ अंतर के साथ प्रतिक्रमण के सात भेद मिलते हैं—
१. दैवसिक प्रतिक्रमण—दिवस सम्बन्धी अतिचारों से निवृत्त होना।
२. रात्रिक प्रतिक्रमण—रात्रि सम्बन्धी अतिचारों से निवृत्त होना।
३. ऐर्यापथिक प्रतिक्रमण—चलते समय लगने वाले प्रमाद से निवृत्त होना।
४. पाक्षिक प्रतिक्रमण—पक्ष सम्बन्धी अतिचारों से निवृत्त होना।
५. चातुर्मासिक प्रतिक्रमण—चातुर्मास सम्बन्धी अतिचारों से निवृत्त होना।
६. सांवत्सरिक प्रतिक्रमण—एक साल में लगने वाले अतिचारों से निवृत्ति।
७. उत्तमार्थ प्रतिक्रमण—जीवन के अंत में आजीवन अनशन के समय किया जाने वाला प्रतिक्रमण।५
५. (क) कपा १/१/८८ पृ १०३; पडिकमणं दिवसिय- राइय-पक्खिय चाउम्मासिय-संवच्छरिय-इरिया- वहिय उत्तमट्ठाणाणि चेदि सत्त पडिक्कमणाणि।
(ख) मूला ६१५;
पडिकमणं देवसियं, रादिय-इरियापधं च बोधव्वं।
पक्खिय-चादुम्मासिय, संवच्छरमुत्तमट्ठं च।।
मूलाचार में मरण-समाधि के समय होने वाले तीन प्रतिक्रमणों का निर्देश मिलता है—
१. सर्वातिचार प्रतिक्रमण—दीक्षा ग्रहण से लेकर तपश्चरण के काल तक जितने दोष लगे हों, उनकी शुद्धि हेतु प्रतिक्रमण करना।
२. त्रिविध प्रतिक्रमण—जल के अतिरिक्त अशन, खाद्य, स्वाद्य आदि तीनों प्रकार के आहार का त्याग करना।
३. उत्तमार्थ प्रतिक्रमण—जीवन पर्यन्त जल पीने से निवृत्त होना। यह प्रतिक्रमण उत्तम अर्थ—मोक्ष के लिए होता है।१
१. मूला १२०;
पढमं सव्वदिचारं, बिदियं तिविहं भवे पडिक्कमणं।
पाणस्स परिच्चयणं, जावज्जीवायमुत्तमट्ठं च।।
मूलाचार के टीकाकार ने अन्य प्रतिक्रमणों का भी उल्लेख किया है—योग प्रतिक्रमण, इंद्रिय प्रतिक्रमण, शरीर प्रतिक्रमण और कषाय प्रतिक्रमण आदि।२
२. मूलाटी पृ. १०३, १०४।
अपराध-स्थानों के आधार पर प्रतिक्रमण के भेद
अपराध-स्थानों के आधार पर स्थानांग सूत्र में प्रतिक्रमण के छह भेद भी मिलते हैं—
१. उच्चार प्रतिक्रमण—मल-त्याग करने के बाद ईर्यापथिकी सूत्र द्वारा प्रतिक्रमण करना।
२. प्रस्रवण प्रतिक्रमण—मूत्र-त्याग करने के बाद ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करना।
३. इत्वरिक प्रतिक्रमण—दैवसिक, रात्रिक आदि प्रतिक्रमण करना।
४. यावत्कथिक प्रतिक्रमण—हिंसा आदि से सर्वथा निवृत्त होना तथा आजीवन अनशन करना।
५. यत्किंचिद्मिथ्यादृष्कृत प्रतिक्रमण—साधारण अयतना या असावधानी होने पर उसकी विशुद्धि हेतु 'मिच्छामि दुक्कडं' अर्थात् मिथ्याकार प्रतिक्रमण करना।
६. स्वप्नान्तिक प्रतिक्रमण—सोकर उठने के पश्चात् ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करना।३
३. स्था ६/१२५; छव्विहे पडिक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा— उच्चारपडिक्कमणे, पासवणपडिक्कमणे, इत्तरिए, आवकहिए, जंकिंचिमिच्छा, सोमणंतिए।
प्रकारान्तर से भगवती आराधना की टीका में योगों के आधार पर प्रतिक्रमण के तीन भेद उल्लिखित हैं—
१. मन: प्रतिक्रमण—किए हुए अतिचारों की मन से आलोचना करना मानसिक प्रतिक्रमण है।
२. वाक्य प्रतिक्रमण—प्रतिक्रमण के सूत्रों का उच्चारण करना वाक्य प्रतिक्रमण है।
३. काय-प्रतिक्रमण—शरीर के द्वारा दुष्कृत्य नहीं करना काय प्रतिक्रमण है।४
४. भआविटी पृ. ३८१; हा दुष्कृतमिति वा मन: प्रतिक्रमणं। सूत्रोच्चारणं वाक्प्रतिक्रमणं। कायेन तदनाचरणं कायप्रतिक्रमणम्।
प्रतिक्रमण क्यों?
निर्युक्तिकार ने प्रतिक्रमण करने के चार कारण बताए हैं५—
५. आवनि ८६४।
१. अकाल में स्वाध्याय आदि प्रतिषिद्ध कार्य करने पर।
२. काल में स्वाध्याय आदि करणीय कार्य न करने पर।
३. केवलि-प्रज्ञप्त पदार्थों पर अश्रद्धा होने पर।
४. पदार्थों की विपरीत प्ररूपणा करने पर।
टीकाकार हरिभद्र ने इन चारों कारणों को सामायिक सूत्र पर घटित किया है।
★ सामायिक में राग और द्वेष प्रतिषिद्ध हैं, फिर भी सामायिक में राग-द्वेष करने पर।
★ उनका निग्रह न करने पर।
★ सामायिक मोक्ष का कारण है, इस बात पर अश्रद्धा करने पर।
★ सामायिक को विषमभाव वाली प्ररूपणा करने पर।
इन चारों स्थितियों में प्रतिक्रमण किया जाता है। इन चारों कारणों को सभी सूत्रों पर घटित किया जा सकता है।१
१. आवहाटी २ पृ. ५५, सामायिकसूत्रे प्रतिषिद्धौ रागद्वेषौ तयो: करणे कृत्यस्तु तन्निग्रहस्तस्याकरणे सामायिकं मोक्षकारणमित्यश्रद्धाने असमभावलक्षणं सामायिकमिति विपरीतप्ररूपणायां च प्रतिक्रमणमिति।
प्रतिक्रमण किसका?
निर्युक्तिकार ने प्रतिक्रमण, प्रतिक्रामक और प्रतिक्रान्तव्य— इन तीन शब्दों का उल्लेख किया है।२ इसमें प्रतिक्रान्तव्य का अर्थ है—प्रतिक्रमण करने योग्य तत्त्व। आवश्यक सूत्र में एक से लेकर ३२ तक की संख्या वाले प्रतिक्रान्तव्यों का उल्लेख है, जैसे एकविध असंयम, द्विविध बंधन—राग बंधन और द्वेष बंधन, त्रिविध दंड—मन:दंड, वचनदंड और कायदंड आदि।
२. आवनि ८२३।
१. मिथ्यात्व से सम्यक्त्व की ओर—आभोगिक, अनाभोगिक, आभिग्रहिक, अनाभिग्रहिक तथा सांशयिक आदि पांच मिथ्यात्वों से सम्यक्त्व की ओर जाना। आचार्य महाश्रमण के शब्दों में मिथ्यात्व प्रतिक्रान्तव्य का अर्थ है— सत्य को सत्य मानकर स्वीकार करना तथा असत्य को असत्य मानकर उसे छोड़ने का सम्यक् पुरुषार्थ करना।
२. असंयम से संयम की ओर—१७ प्रकार के असंयम से लौटकर संयम की ओर जाना।
★ कषाय से अकषाय की ओर—क्रोध, मान, माया और लोभ—इन चार कषायों से प्रतिनिवृत्त होकर अकषाय की ओर जाना। कषाय प्रतिक्रमण में निर्युक्तिकार ने नागदत्त की कथा का संकेत किया है।३
३. आवनि ८४५-६३।
★ अप्रशस्त योग से प्रशस्त योग की ओर—अप्रशस्त कायिक, वाचिक और मानसिक योग से प्रशस्त योग की ओर जाना।
संसार से प्रतिक्रमण—संसार प्रतिक्रान्तव्य चार प्रकार का है—नरक-प्राप्ति के जो महारम्भ-महापरिग्रह आदि हेतु हैं, उनका प्रतिक्रमण करना। इसी प्रकार तिर्यञ्च गति प्राप्ति के माया आदि तथा मनुष्य और देवगति के कारणों का प्रतिक्रमण करना।
निर्युक्तिकार के अनुसार तीन करण और तीन योग करने पर ये सभी भाव प्रतिक्रमण बन जाते हैं। जैसे मिथ्यात्व प्रतिक्रमण में स्वयं मन से मिथ्यात्व को प्राप्त नहीं होना, दूसरों को मिथ्यात्व प्राप्त नहीं करवाना तथा मिथ्यात्व में जाते हुए का अनुमोदन नहीं होता है। इसी प्रकार वचन और काया से जानना चाहिए।१
१. आवनि ८४४, आवचू २ पृ ६५।
स्थानांग सूत्र में विषय-भेद के आधार पर प्रतिक्रमण के पांच भेद किए हैं। वस्तुत: ये प्रतिक्रान्तव्य के ही भेद हैं—
१. आश्रव प्रतिक्रमण— प्राणातिपात आदि आश्रवों से प्रतिनिवृत्त होना। यह असंयम से संयम की ओर प्रतिक्रमण करने का संवादी है।
२. मिथ्यात्व प्रतिक्रमण— आभिग्रहिक आदि मिथ्यात्व से सम्यक्त्व की ओर लौटना।
३. कषाय प्रतिक्रमण— क्रोध, मान, माया और लोभ से प्रतिक्रमण।
४. योग प्रतिक्रमण— मन, वचन और काय की अशुभ प्रवृत्ति से निवृत्ति।
५. भाव प्रतिक्रमण— अशुभ भावों से निवृत्ति।२
२. स्था ५/२२२; पंचविहे पडिक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा आसवदारपडिक्कमणे, मिच्छत्तपडिक्कमणे, कसाय- पडिक्कमणे, जोगपडिक्कमणे, भावपडिक्कमणे।
प्रतिक्रामक कौन?
प्रतिक्रमण करने वाला प्रतिक्रामक कहलाता है। आचार्य कुंदकुंद ने प्रतिक्रमणकर्ता की विशेषताओं का बहुत सुंदर चित्र प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार वचन-रचना को छोड़कर जो राग आदि भावों का निवारण करके अपनी आत्मा का ध्यान करता है, उसके प्रतिक्रमण होता है। जो विराधना को छोड़कर आराधना में प्रवृत्त होता है, अनाचार को छोड़कर स्थिर भाव से आचार में संलग्न रहता है, उन्मार्ग को छोड़कर सन्मार्ग में प्रस्थित होता है, शल्य को छोड़कर नि:शल्य बन जाता है, अगुप्ति को छोड़कर त्रिगुप्त बन जाता है, आर्त-रौद्र ध्यान को छोड़कर धर्म्य-शुक्ल ध्यान में स्थित रहता है, उसके प्रतिक्रमण होता है। इसके अतिरिक्त जो मिथ्यादर्शन, मिथ्या ज्ञान और मिथ्या चारित्र को संपूर्ण भाव से त्यागकर सम्यग्ज्ञान, सम्यग्दर्शन और सम्यक्चारित्र से स्वयं को भावित करता है, वह स्वयं प्रतिक्रमण बन जाता है।३
३. निसा ८३-९१।
प्रतिक्रमण का काल
दैवसिक प्रतिक्रमण का समय सूर्यास्त से अन्तमुहूर्त अर्थात् ४८ मिनिट तक का है तथा रात्रि प्रतिक्रमण का समय सूर्योदय से ४८ मिनिट पहले है। प्रश्न है कि प्रतिक्रमण का समय अन्तमुहूर्त ही क्यों? यद्यपि आगम-साहित्य में प्रतिक्रमण के समय का उल्लेख नहीं मिलता, लेकिन परवर्ती काल में इसका समय एक मुहूर्त बताया गया है। इस कालमान को निर्धारित करने के पीछे दो हेतु हो सकते हैं—
★ छद्मस्थ व्यक्ति की मानसिक एकाग्रता अन्तमुहूर्त से अधिक नहीं रह सकती।
★ जिस आध्यात्मिक अनुष्ठान का आगमों में कालमान नहीं है, उसका समय अन्तर्मुहूर्त समझना चाहिए, जैसे नवकारसी, सामायिक आदि।
प्रतिक्रमण और कल्प
दश स्थितकल्पों में आठवां कल्प प्रतिक्रमण है। प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों का सप्रतिक्रमण धर्म होता है, इसलिए गमनागमन और विचारभूमि में लगने वाले अतिचारों के लिए सभी साधु-साध्वियों को सुबह और शाम प्रतिक्रमण करना होता है। दोष या अतिचार न लगने पर भी प्रतिक्रमण करना अनिवार्य होता है। मध्यवर्ती तीर्थंकरों के तीर्थ में जिस समय प्राणातिपात आदि का सेवन होता है, उसी समय उतना ही प्रतिक्रमण कर लिया जाता है। प्रतिदिन प्रतिक्रमण करने की आवश्यकता नहीं रहती।१ इसका तात्पर्य है कि दैवसिक, रात्रिक आदि पांच प्रतिक्रमणों में मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकरों के शिष्य केवल दैवसिक और रात्रिक—ये दो प्रतिक्रमण ही प्रसंग उपस्थित होने पर करते हैं, शेष प्रतिक्रमण नहीं करते। महाविदेह क्षेत्र में भी यही क्रम चलता है।
१. आवनि ८३६, ८३७, जीभा २०५१, २०५२।
प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के शासन-काल में सप्रतिक्रमण धर्म का कारण यह है कि प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के शिष्य चलचित्त, प्रमत्त और मूढ़ मन वाले होते हैं।२ यहां एक प्रश्न यह उठता है कि ईर्यासम्बन्धी, आहार सम्बन्धी तथा स्वप्न आदि से सम्बन्धित दोष न लगने पर भी नियमत: प्रतिक्रमण करना क्यों अनिवार्य है, इस प्रश्न के समाधान में जीतकल्प के भाष्यकार ने एक दृष्टान्त प्रस्तुत किया है।३
२. मूला ६३२; पुरिमचरिमादु जम्हा, चलचित्ता चेव मोहलक्खा य। तो सव्वपडिक्कमणं.......।
३. जीभा २०५३-५७।
एक राजा अपने राजकुमार के लिए रसायन बनवाना चाहता था। उसके लिए तीन वैद्य उपस्थित हुए। प्रथम वैद्य बोला— 'यदि दोष होगा तो मेरा रसायन उसे नष्ट कर देगा, यदि दोष नहीं होगा तो नया रोग हो जाएगा।' दूसरा वैद्य बोला— 'मेरी औषधि से रोग का हरण होगा, लेकिन रोग के अभाव में गुण और दोष कुछ भी नहीं होगा।' तीसरा वैद्य बोला— 'दोषरहित होने के कारण मेरी औषधि दोष का नाश तो करेगी ही, दोष न होने पर वह वर्ण, रूप, लावण्य यौवन और बल में परिणत हो जाएगी।' प्रतिक्रमण तीसरे कुशल चिकित्सक के रसायन के समान है। यदि दोष होता है तो यह नाश करता है और यदि दोष नहीं होता तो कर्मों की निर्जरा कर देता है। मूलाचार में इस संदर्भ को अंधे घोड़े के दृष्टान्त से समझाया गया है।
एक बार एक वैद्य कहीं बाहर गया हुआ था। उनका पुत्र औषध का ज्ञाता नहीं था। राजा के घोड़े की आंखें खराब हो गईं। राजपुरुष उसके पास घोड़ा लेकर आए। वैद्यपुत्र ने आंख से सम्बन्धित सारी औषधियों का प्रयोग घोड़े की आंख पर कर दिया। किसी एक दवा से घोड़े की आंख ठीक हो गई। इसी प्रकार प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के साधु अतिचार लगे अथवा नहीं, वे प्रतिक्रमण के सभी दण्डकों का उच्चारण करते हैं, जिससे एक प्रतिक्रमण के दण्डक में मन स्थिर न हो तो दूसरे-तीसरे अथवा चौथे दण्डक के उच्चारण में स्थिर हो जाए तथा जो दोष लगा है, उसका परिमार्जन हो जाए।१
१. मूलाटी पृ ४६४, ४६५।
मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकरों के शिष्य दृढ़बुद्धि, एकाग्रचित्त और अमूढ़लक्ष्य वाले होते हैं, अत: दोष का आचरण करते ही गर्हा करके उतना ही प्रतिक्रमण करके वे शुद्ध हो जाते हैं।२
२. (क) मूला ६३१;
मज्झिमया दिढबुद्धी, एयग्गमणा अमोहलक्खा य।
तम्हा हु जमाचरंति, तं गरहंता वि सुज्झंति।।
(ख) मूला ६२९;
जावेदु अप्पणो वा, अण्णदरे वा भवे अदीचारो।
तावेदु पडिक्कमणं, मज्झिमयाणं जिणवराणं।।
विद्वानों के चिंतन के लिए यहां एक प्रश्न उपस्थित किया जा रहा है। निर्युक्तिकार के अनुसार प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के समय सप्रतिक्रमण धर्म तथा बीच के २२ तीर्थंकरों के समय दोष लगने पर उसी समय प्रतिक्रमण किया जाता है, यह बात कही है। यहां यह बात अधिक तर्क संगत लगती है कि प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के साधु चौथे आवश्यक के सभी अतिचारों का उच्चारण करते हैं, लेकिन मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकर के साधु जिस व्रत से संबंधित दोष लगा है, उसी के अतिचारों का उच्चारण करते हैं। यहां सम्पूर्ण आवश्यक की ओर संकेत नहीं होना चाहिए, क्योंकि सामायिक, स्तव, वंदना, कायोत्सर्ग और प्रत्याख्यान—ये पांच आवश्यक तो सभी के लिए अनिवार्य हैं। इस बात की पुष्टि इस बात से भी होती है कि निर्युक्तिकार ने चौथे प्रतिक्रमण आवश्यक में सप्रतिक्रमण धर्म की बात कही है। यदि छहों आवश्यकों का मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकरों के समय प्रयोग नहीं होता तो निर्युक्तिकार प्रारम्भ में या छहों आवश्यकों के अंत में इस बात का उल्लेख करते, अत: संभावना की जा सकती है कि मध्यवर्ती तीर्थंकरों के समय चौथा प्रतिक्रमण आवश्यक प्रमाद होने पर तथा शेष आवश्यक प्रतिदिन किए जाते थे। इस विषय में अभी और अधिक गहन शोध की अपेक्षा है।
प्रतिक्रमण में मिच्छा मि दुक्कडं का महत्त्व
निर्युक्तिकार ने सामायिक निर्युक्ति में मिच्छाकार सामाचारी के प्रसंग में 'मिच्छा मि दुक्कडं' शब्द की व्याख्या की है। कायोत्सर्ग आवश्यक में वह पुनरुक्त हुई है। ग्रंथकार ने नई शैली में इसके प्रत्येक शब्द की व्याख्या की है। 'मिच्छा मि दुक्कडं' में छह अक्षर हैं, उनकी व्याख्या इस प्रकार है३
३. आवनि १०१५,१०१६।
मि— मृदुता अर्थात् काया की ऋजुता और मार्दव अर्थात् भावों की ऋजुता।१
१. हाटी १ पृ १७६; मीत्येवं मृदुमार्दवत्वे वर्तते, तत्र मृदुत्वं कायनम्रता, मार्दवत्वं भावनम्रतेति।
च्छा— छ अर्थात् दोषों का छादन।२
२. हाटी १ पृ १७६; छे त्ति च दोषस्य असंयमयोग- लक्षणस्य छादने—स्थगने भवति।
मि— चारित्र रूपी मर्यादा में स्थित होना।३
३. हाटी १ पृ १७६; मीति चायं वर्ण: मर्यादायां चारित्ररूपायां स्थितोऽहमित्यस्यार्थस्याभिधायक:।
दु— दुष्कृतकारी अपनी आत्मा की निंदा करना।४
४. हाटी १ पृ १७६; दु इत्ययं वर्ण: जुगुप्सामि निंदामि दुष्कृतकर्मकारिणमात्मानमित्यस्मिन्नर्थे।
क्क—जो मैंने पापपूर्ण अनुष्ठान किया है।५
५. हाटी १ पृ १७६; क इत्ययं वर्ण: कृतं मया पापमित्येवमभ्युपगमार्थे वर्तते।
ड— उसका उपशम से अतिक्रमण करना।६
६. हाटी १ पृ १७६; ड इति च डेवेमि तं ति लंघयामि अतिक्रमामि तत् केनेत्याह—उपशमेन हेतुभूतेन।
निर्युक्तिकार ने प्राकृत शैली से मिथ्यादुष्कृत शब्द का अर्थ किया है। इसका भावार्थ यह है कि काया और भावों की कोमलता और ऋजुता से मर्यादा में अवस्थिति, पापकारी अनुष्ठान की निंदा तथा उपशम के द्वारा उसका अतिक्रमण। पूरे आवश्यक की अनेक पाटियों में तथा अतिचारों में इस शब्द का बार-बार उच्चारण होता है।
व्याख्याकारों के अनुसार मिथ्यादुष्कृत कहना तभी सार्थक हो सकता है, जब पापकर्म करके साधक उससे पूर्णत: विरत हो जाए। जिस आचरण को मिथ्या मानकर मिथ्यादुष्कृत किया है, उस मिथ्या आचरण के कारण को जो पुन: नहीं दोहराता, तीन करण तीन योग से उस स्थान से प्रतिक्रान्त होता है, उसी का दुष्कृत मिथ्या होता है। जिस पापकारी कार्य के लिए मिच्छामि दुक्कडं किया है, उस पापानुष्ठान का जो पुन: पुन: सेवन करता है, वह प्रत्यक्ष मृषावादी और मायावी है।
जीतकल्प सूत्र के अनुसार निम्न अपराध-स्थानों का केवल 'मिच्छामि दुक्कडं' अर्थात् मिथ्या दुष्कृत उच्चारण करने मात्र से पाप का शोधन हो जाता है
★ यतनायुक्त मुनि के समिति-गुप्ति में स्खलना होने पर।
★ जानते हुए छोटी-छोटी बातों में स्नेह, भय, शोक और बकुशत्व आदि करने पर।७
७. जीसू ११,१२, विस्तार हेतु देखें जीभा ९१३-३१।
प्रतिक्रमण : एक प्रायश्चित्त
प्रायश्चित्त के दश भेदों में दूसरा भेद है—प्रायश्चित्त। इस प्रायश्चित्त में गुरु के समक्ष आलोचना करने की जरूरत नहीं रहती, आत्मसाक्षी से मिथ्यादुष्कृत करने मात्र से पाप की शुद्धि हो जाती है।८ इसका कारण बताते हुए दिगम्बर आचार्य कहते हैं कि छोटे अपराध की गुरु के समक्ष आलोचना करनी आवश्यक नहीं है, वह केवल प्रतिक्रमण से शुद्ध हो जाता है।१ जैसे किसी साधु के श्लेष्म आदि बाहर निकलता है, अयतना से थूकने पर उससे हिंसा हो सकती है। उसकी शुद्धि प्रतिक्रमण से हो जाती है।
८. तराज ९/२२, पृ ६२१।
१. षट्ध १३/५, ४, २६ पृ. ६०: अप्पावराहे गुरुहि विणा वट्टमाणम्हि होदि।
प्रतिक्रमण, सामायिक और प्रत्याख्यान में अंतर
प्रश्न हो सकता है कि प्रतिक्रमण, सामायिक और प्रत्याख्यान में क्या अंतर है, क्योंकि तीनों में पाप से निवृत्ति होती है। इसका समाधान यह है कि सामायिक में वर्तमान के सावद्य योगों से निवृत्ति होती है, प्रत्याख्यान में भविष्य का त्याग किया जाता है तथा प्रतिक्रमण में अतीत में हुए पापों से निवृत्ति की जाती है२, लेकिन निर्युक्तिकार ने प्रतिक्रमण का सम्बन्ध तीनों कालों से जोड़ा है। प्रश्न उपस्थित होता है कि प्रतिक्रमण तो अतीत का होता है, फिर निर्युक्तिकार ने इसका सम्बन्ध तीनों कालों से क्यों जोड़ा? आचार्य हरिभद्र ने टीका में इस प्रश्न का समाधान किया है। उनके अनुसार निंदा के द्वारा अशुभ योगों से निवृत्ति, यह अतीत का प्रतिक्रमण है। संवर द्वारा अशुभ योगों से निवृत्ति, यह वर्तमान का प्रतिक्रमण है तथा प्रत्याख्यान द्वारा अशुभ योगों से निवृत्ति, यह भविष्य का प्रतिक्रमण है।३ तत्त्वार्थभाष्य की टीका में सिद्धसेनगणि ने प्रतिक्रमण का सम्बन्ध प्रत्याख्यान और कायोत्सर्ग—इन दो के साथ जोड़ा है।
२. तराज ६/२४ पृ ५३०: अतीतदोषनिवर्तनं प्रतिक्रमणम्।
३. आवहाटी २ पृ ४१; प्रतिक्रमणशब्दो ह्यत्राशुभयोग निवृत्तिमात्रार्थ: सामान्य: परिगृह्यते तथा च सत्यतीतविषयं प्रतिक्रमणं निंदाद्वारेणाशुभयोग- निवृत्तिरेवेति प्रत्युत्पन्नविषयमपि संवरणद्वारेणा- शुभयोगनिवृत्तिरेव, अनागतविषयमपि प्रत्याख्यान- द्वारेणाशुभयोगनिवृत्तिरेवेति।
प्रतिक्रमण के अपराध-स्थान
जीतकल्प के अनुसार प्रतिक्रमण के निम्न अपराध-स्थान हैं—
१. समिति-गुप्ति में प्रमाद—दुश्चेष्टा, दुर्भाषण तथा दुश्चिन्तन रूप अगुप्ति करना तथा ऊंचा मुख करके बातें करते हुए चलना, गृहस्थ सम्बन्धी सावद्य भाषा बोलना, उद्गम, उत्पादन आदि के दोषों में सावधानी नहीं रखना, उपकरणों को ग्रहण करने एवं रखने में असावधानी रखना, प्रमादपूर्वक प्रतिलेखन एवं प्रमार्जन करना।
२. गुरु की आशातना—गुरु के कहने पर, बुलाने पर, कार्य में नियुक्त करने पर, पूछने पर एवं आज्ञा देने पर—इन पांच गुरु वचनों के प्रत्युत्तर में शिष्य चुप रहता है, केवल हुंकार देता है। क्या है, ऐसा कहता है, क्यों बकवास कर रहे हो, ऐसा बोलता है, तुम शांति से क्यों नहीं रहते, यह कहता है तथा क्यों चिल्ला रहे हो—ये छह प्रतिवचन—प्रतिक्रियाएं करता है तो आशातना होती है। इस प्रकार गुरु की आशातना करने पर अथवा गुरु से प्रद्वेष करने पर।४
४. जीभा ८६९-७१—भाष्यकार ने गुरु के पांच वचन तथा शिष्य के छह प्रतिवचन से गुणा करने पर आशातना के तीस भेद किए हैं।
३. गुरु के प्रति विनय का भंग—गुरु के आने पर अभ्युत्थान, अभिग्रहण, आसन-दान, सत्कार, सम्मान, कृतिकर्म, जाते हुए गुरु को पहुंचाना—ये गुरु के प्रति विनय हैं, इनका भंग होने पर।
४. इच्छाकार मिथ्याकार आदि दशविध सामाचारी का पालन न करने पर।
५. लघुस्वक मृषा१।
१. जीभा ८८२-९०१—भाष्यकार ने लघुस्वक मृषा के पन्द्रह भेद किए हैं। ये उदाहरण प्राय: सभी भाष्यों में मिलते हैं। उदाहरणार्थ, भिक्षार्थ चलने पर मुनि कहता है कि आज मुझे एक ही द्रव्य ग्रहण करना है। अनेक द्रव्य ग्रहण करने पर जब उससे पूछा जाता है तो वह कहता है—मैं छह द्रव्यों में केवल एक पुद्गल द्रव्य को ही ग्रहण कर रहा हूं, यह लघुस्वक मृषावाद है।
६. अविधि से खांसी आदि—मुख पर हाथ या मुखवस्त्र लगाए बिना जम्भाई, खांसी या छींक आने पर, मुख पर हाथ लगाए बिना डकार लेने पर, नीचे की ओर पुताकर्षण किए बिना अधोवात करने पर।
७. छेदन-भेदन आदि असंक्लिष्ट कर्म करने पर।
८. कंदर्प, हास्य, विकथा आदि करने पर।
९. क्रोध, मान आदि कषाय करने पर।
१०. इंद्रिय-विषयों में आसक्त होने पर।२
२. जीसू ९,१० विस्तार हेतु देखे जीभा ७८४-९१२, त ९/ २२ भाटी पृ.२५१।
उत्तरगुण प्रतिसेवना रूप अपराध में अतिक्रम और व्यतिक्रम होने पर तथा अनजान में मूलगुण प्रतिसेवना रूप अतिक्रम होने पर।३
३. व्यभा ९८;
अवराहअतिक्कमणे, वइकम्मे चेव तह अणाभोगे।
भयमाणे उ अकिच्चं, पायच्छित्तं पडिक्कमणं।।
हारिभद्रीय टीका में प्रतिक्रमण के जो स्थान निर्दिष्ट हैं, वे ईर्यापथिक प्रतिक्रमण की ओर निर्देश करते हैं। उसके अनुसार निम्न स्थानों में प्रतिक्रमण करना चाहिए—
• प्रतिलेखन और प्रमार्जन करके।
• भक्तपान का परिष्ठापन करके।
• उपाश्रय का कूड़ा-कर्कट परिष्ठापित करके।
• सौ हाथ की दूरी तय करके मुहूर्त भर उस स्थान में ठहरने पर।
• यात्रापथ से निवृत्त होने पर।
• नदी-संतरण करने पर।४
४. आवहाटी २ पृ ५०।
दिगम्बर परम्परा में कुछ अंतर के साथ प्रतिक्रमण करने के ये स्थान निर्दिष्ट हैं—
• पांच इन्द्रिय और मन का दुष्प्रयोग होने पर।
• वचन का दुष्प्रयोग होने पर।
• आचार्य से हाथ-पांव आदि टकराने पर।
• पैशुन्य और कलह करने पर।
• वैयावृत्य और स्वाध्याय आदि में प्रमाद करने पर।
• गोचरी करते हुए लिंगोत्थान होने पर।
• अन्य के साथ संक्लेश युक्त क्रिया करने पर।
• व्रत, समिति, गुप्ति आदि में स्वल्प अतिचार लगने पर।१
१. काअटी पृ. ३४३,३४४।
प्रतिक्रमण के लाभ
अशुभ योग से व्रतों में छिद्र हो जाते हैं। प्रतिक्रमण करने से साधक प्राणातिपात आदि अतिचार रूप छिद्रों को ढकता है। व्रतों को ढ़कने के बाद वह हिंसा आदि आस्रव स्थानों को रोक देता है। २१ सबल दोषों से चारित्र को धब्बे युक्त नहीं करता। वह आठ प्रवचन माताओं—पांच समिति और तीन गुप्ति में उपयुक्त और जागरूक हो जाता है। अपुहुत्त२ अर्थात् सदा संयम में उद्यमशील और एक रस रहता है। असद्मार्ग से हटकर वह संयम में अपनी इंद्रियों को प्रणिहित कर समाधिस्थ हो जाता है।३ आचार्य तुलसी के शब्दों में प्रतिक्रमण की निष्पत्ति है—असत् से सत् की ओर प्रयाण, अंधकार से प्रकाश की ओर प्रस्थान तथा अणु से पूर्ण की ओर गति करना।४
२. उशांटी प ५८१—शान्त्याचार्य ने अप्पमत्ते पाठ रखकर उसका अर्थ संयम में प्रणिधानवान् किया है।
३. उ २९/१२; पडिक्कमणेणं वयछिद्दाइं पिहेइ पिहियवयछिद्दे पुण जीवे निरुद्धासवे असबलचरित्ते अट्ठसु पवयणमायासु उवउत्ते अपुहत्ते सुप्पणिहिए विहरइ।
४. सचित्र श्रावक प्रतिक्रमण पृ. १।
कायोत्सर्ग
पांचवें आवश्यक का नाम है—कायोत्सर्ग। अनुयोगद्वार सूत्र में कायोत्सर्ग को व्रण-चिकित्सा कहा गया है। अर्थात् संयम रूपी शरीर पर घाव होने पर कायोत्सर्ग द्वारा उसकी चिकित्सा होती है। संयम रूपी वस्त्र के मलिन होने पर प्रतिक्रमण रूपी जल द्वारा उसे धोया जाता है। यदि फिर भी अशुद्धि रह जाती है तो कायोत्सर्ग के उष्ण जल से उसे धोया जाता है।
टीकाकार शान्त्याचार्य के अनुसार—आगमोक्त विधि के अनुसार शरीर का त्याग करना कायोत्सर्ग है।५ आचार्य सिद्धसेन ने कायोत्सर्ग के स्थान पर व्युत्सर्ग शब्द का प्रयोग किया है। तत्त्वार्थभाष्यानुसारिणी के अनुसार प्रणिधानपूर्वक विशेष रूप से उत्सर्ग करना व्युत्सर्ग है।१ धवलाकार के अनुसार शरीर और आहार से मन और वचन की प्रवृत्ति को हटाकर ध्येय वस्तु में एकाग्रता से चित्त का निरोध करना व्युत्सर्ग है।२ नियमसार के अनुसार शरीर आदि परद्रव्य में स्थिरभाव छोड़कर आत्मा का निर्विकल्प रूप से ध्यान करना कायोत्सर्ग है।३
५. उशांटी प ५८१; काय:—शरीरं तस्योत्सर्ग: आगमोक्तनीत्या परित्याग: कायोत्सर्ग:।
१. तभाटी भा. २, पृ २५१, विशिष्टउत्सर्गों व्युत्सर्ग: प्राणिधानपूर्वको निरोध:।
२. षट्ध पु. ८/३, ४१ पृ. ८५, सरीराहारेसु हु मण-वयण पवुत्तीओ ओसारियज्झेयम्मि एयग्गेण चित्तणिरोहो विओसग्गो णाम।
३. निसा १२१;
कायाईपरदव्वे, थिरभावं परिहरत्तु अप्पाणं।
तस्स हवे तणुसग्गं, जो झायई णिव्वियप्पेण।।
कायोत्सर्ग में शारीरिक क्रियाओं के विसर्जन के साथ ममत्व-विसर्जन भी किया जाता है। अपराजितसूरि ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि जब तक आयुष्य कर्म शेष है, तब तक काय का उत्सर्ग नहीं किया जाता, फिर कायोत्सर्ग कैसे किया जा सकता है? इस बात को उन्होंने एक दृष्टांत से स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति की पत्नी कोई अपराध कर दे तो एक घर में रहते हुए भी पति का उसके प्रति अनुराग कम हो जाता है। यह मेरी नहीं है, इस रूप में वह त्यक्तवत् मानी जाती है, वैसे ही साधक जानता है कि अशुचिरूप, असार, दु:ख का हेतु यह शरीर मेरा नहीं है, मैं शरीर का नहीं हूं, इस प्रकार का संकल्प ही काय का उत्सर्ग है।४ कायोत्सर्ग तीन स्थितियों में किया जा सकता है
४. भआविटी पृ १६१; यथा प्राणेभ्योऽपि प्रियतमा कृतापराधावस्थिता ह्येकस्मिन् मंदिरे त्यक्तेत्युच्यते तस्यामनुरागाभावान् ममेदं भावव्यावृत्तिमपेक्ष्य एवमिहापि।
ऊर्ध्व — खडे़-खडे़ कायोत्सर्ग करना।
निषीदन — बैठे-बैठे कायोत्सर्ग करना
त्वग्वर्तन — सोए-सोए कायोत्सर्ग करना५
५. ओभा १५२; उड्ढ-निसीय-तुयट्टण, ठाणं तिविहं तु होइ नायव्वं।
कायोत्सर्ग के निक्षेप
निक्षेप पद्धति से शब्दों की व्याख्या करना निर्युक्तिकार की मौलिक विशेषता है। निक्षेप का अर्थ है— शब्द में अर्थों का न्यास। व्याख्या की इस पद्धति में एक शब्द के अनेक अर्थ बताकर वर्तमान संदर्भ में उस शब्द का क्या अर्थ है, यह बताया जाता है। निर्युक्तिकार ने काय शब्द के बारह निक्षेप किए हैं— १. नामकाय २. स्थापनाकाय ३. शरीरकाय ४. गतिकाय ५. निकायकाय ६. अस्तिकाय ७. द्रव्यकाय ८. मातृृकाकाय ९. संग्रहकाय १०. पर्यायकाय ११. भारकाय १२. भावकाय। इन सब निक्षेपों की विस्तृत व्याख्या इस ग्रंथ में प्राप्त होती है।६
६. आवनि ९८८।
निर्युक्तिकार ने उत्सर्ग शब्द के छह निक्षेपों का उल्लेख किया है— १. नाम उत्सर्ग २. स्थापना उत्सर्ग ३. द्रव्य उत्सर्ग ४. क्षेत्र उत्सर्ग ५. काल उत्सर्ग ६. भाव उत्सर्ग।७ मूलाचार में कायोत्सर्ग शब्द के छह निक्षेप किए हैं— १. नाम कायोत्सगर्र् २. स्थापना कायोत्सर्ग ३. द्रव्य कायोत्सर्ग ४. क्षेत्र कायोत्सर्ग ५. काल कायोत्सर्ग ६. और भाव कायोत्सर्ग। टीकाकार वसुनंदि ने इन सब निक्षेपों की विस्तृत व्याख्या की है।१
७. आवनि ९९०।
१. मूला ६५०, टी पृ ४७५, ४७६।
कायोत्सर्ग के पर्याय
कायोत्सर्ग में दो शब्दों की संधि है— काय + उत्सर्ग = कायोत्सर्ग। निर्युक्तिकार ने काय और उत्सर्ग इन दोनों शब्दों के पर्यायों का अलग-अलग उल्लेख किया है। काय शब्द के एकार्थक इस प्रकार हैं— १. काय २. शरीर ३. देह ४. बोंदि ५. चय ६. उपचय ७. संघात ८. उच्छ्रय ९. समुच्छ्रय १०. कलेवर ११ भस्त्रा १२ तनु १३ पाणु।२ उत्सर्ग शब्द के ११ पर्याय हैं— १. उत्सर्ग २. व्युत्सर्जन ३. उज्झन ४. अवकिरण ५. छर्दन ६. विवेक ७. वर्जन ८. त्यजन ९. उन्मोचन १०. परिशातन ११. और शातन।३ व्युत्सर्जन के स्थान पर चूर्णि में व्युत्सर्ग शब्द का प्रयोग है। आचार्य तुलसी ने कायिक ध्यान, कायगुप्ति, कायविवेक, कायव्युत्सर्ग और कायप्रतिसंलीनता को एकार्थक माना है। आचार्य उमास्वाति ने व्युत्सर्ग और प्रतिष्ठापन को एकार्थक माना है।४ यहां प्रतिष्ठापन शब्द परित्याग के अर्थ में प्रयुक्त है।
२. आवनि ९८९।
३. आवनि ९९१।
४. तस्वोभा ९/२२; व्युत्सर्ग: प्रतिष्ठापनमित्यनर्थान्तरम्।
कायोत्सर्ग के प्रकार
चूर्णिकार ने शारीरिक चेष्टा के निरोध को द्रव्य कायोत्सर्ग तथा प्रशस्त ध्यान को भाव कायोत्सर्ग कहा है।५ शरीर से स्थिर खडे़ रहना द्रव्य उत्थान है तथा ध्येय में एकाग्र होकर शुभ ध्यान में कायोत्सर्ग करना भावोत्थान है। इस प्रकार शारीरिक और चैतसिक स्थिति के आधार पर निर्युक्तिकार ने कायोत्सर्ग के नौ प्रकार निर्दिष्ट किए हैं। इसी कारण एक ही समय में उच्छ्रित और निषण्ण ये दोनों स्थितियां एक ही कायोत्सर्ग में घटित हो सकती हैं। कायोत्सर्ग के नौ भेद इस प्रकार हैं—
५. आवचू २ पृ. २४९; काउस्सग्गो दव्वतो भावओ य भवति। दव्वतो कायचेट्ठानिरोहो भावतो काउस्सग्गो झाणं।
१. उच्छ्रित-उच्छ्रित
२. उच्छ्रित
३. उच्छ्रित-निषण्ण
४. निषण्ण-उच्छ्रित
५. निषण्ण
६. निषण्ण-निषण्ण
७. निपन्न-उच्छ्रित
८. निपन्न (सुप्त)
९. निपन्न-निपन्न (सुप्त-सुप्त)
१. उच्छ्रित-उच्छ्रित—खडे़ होकर धर्म्य या शुक्ल ध्यान में प्रवृत्त होना उच्छ्रित-उच्छ्रित कायोत्सर्ग है। इस कायोत्सर्ग में व्यक्ति शरीर से भी खड़ा है तथा धर्म्य और शुक्ल ध्यान होने से भाव से भी जागृत और खड़ा है।६
६. आवनि ९९७।
२. उच्छ्रित—खडे़ होकर धर्म्य-शुक्ल अथवा आर्त और रौद्र किसी भी प्रकार के ध्यान में प्रवृत्त नहीं होना द्रव्यत: उच्छ्रित कायोत्सर्ग है। इस ध्यान में व्यक्ति शरीर से खड़ा है, लेकिन चित्त उपयोग शून्य है। इस कायोत्सर्ग की स्थिति को स्पष्ट करते हुए ग्रंथकार कहते हैं कि प्रचलायमान और सुषुप्त व्यक्ति के चित्त का व्यापार नहीं होता। थोड़ा जागता हुआ व्यक्ति न शुभ ध्यान में प्रवृत्त होता है और न ही अशुभ ध्यान में संलग्न होता है। नवजात शिशु, मूर्च्छित, अव्यक्त चित्त वाला, घात के कारण जिसके मस्तिष्क ने चिंतन करना बंद कर दिया हो—इन सबका चित्त स्थगित और अव्यक्त होता है, अत: उनके ध्यान नहीं होता। गाढ़ आलम्बन में एकाग्र होने पर ही ध्यान कहलाता है। अव्यक्त, चंचल आदि चित्त से ध्यान नहीं होता।१
१. आवनि ९९८-९९८/१-६।
जैन दर्शन के अनुसार चित्त के साथ वचन और काया की प्रवृत्ति की जाती है, वह भावक्रिया है। भावक्रिया में व्यक्ति तच्चित्त और तन्मय बन जाता है। मन से रहित कोई भी क्रिया द्रव्यक्रिया है। द्रव्यक्रिया ध्यान नहीं बन सकती।२ इस कायोत्सर्ग में व्यक्ति चित्त से अनुपयुक्त अवस्था में रहता है।
२. आवनि ९९८/६।
३. उच्छ्रित-निषण्ण—खडे़ होकर आर्त और रौद्र—इन दो अशुभ ध्यानों में संलग्न होना द्रव्यत: उच्छ्रित और भावत: निषण्ण कायोत्सर्ग है। आर्त और रौद्र ध्यान होने से इसमें भावत: व्यक्ति सोया हुआ है, लेकिन द्रव्यत: शरीर से खड़ा है।३
३. आवनि ९९९।
४. निषण्ण-उच्छ्रित—बैठकर धर्म्य और शुक्ल इन दो शुभ ध्यानों में प्रवृत्त होना निषण्ण-उच्छ्रित कायोत्सर्ग है। इस कायोत्सर्ग में शरीर से बैठे रहने पर भी व्यक्ति भाव से जागृत रहता है।४
४. आवनि १०००।
५. निषण्ण—बैठे-बैठे धर्म्य, शुक्ल अथवा आर्त और रौद्र किसी भी ध्यान में संलग्न नहीं होना निषण्ण कायोत्सर्ग है। इस कायोत्सर्ग में चित्त का कोई व्यापार नहीं होता, वह उपयोग शून्य होता है।५
५. आवनि १००१।
६. निषण्ण-निषण्ण—बैठकर आर्त और रौद्र ध्यान में संलग्न होना निषण्ण-निषण्ण कायोत्सर्ग है। इसमें व्यक्ति शरीर से भी बैठा है तथा चित्त का अशुभ व्यापार होने से भावत: भी निषण्ण है।६
६. आवनि १००२।
७. निपण्ण-उच्छ्रित—सोकर धर्म्य और शुक्ल ध्यान में प्रवृत्त होना निपण्ण-उच्छ्रित कायोत्सर्ग है। जो व्यक्ति अत्यधिक ग्लान होने के कारण बैठने में भी असमर्थ है, लेकिन मानसिक रूप से शुभ ध्यान करते हुए कायोत्सर्ग करता है, उसके यह कायोत्सर्ग होता है।७
७. आवनि १००३।
८. निपन्न—सोए हुए धर्म्य और शुक्ल अथवा आर्त और रौद्र—इन चारों में से किसी भी ध्यान में संलग्न नहीं होना निपन्न कायोत्सर्ग है। इस कायोत्सर्ग में चित्त का व्यापार नहीं होता है।८
८. आवनि १००४।
९. निपन्न-निपन्न—सोकर आर्त्त और रौद्र ध्यान में संलग्न होना निपन्न-निपन्न कायोत्सर्ग है। इस कायोत्सर्ग में व्यक्ति शरीर से सुप्त है तथा चित्त भी अशुभ ध्यान में संलग्न है।१
१. आवनि १००५।
इन भेदों का तात्पर्य यही है कि बैठे, खडे़ या सोए जिस आसन में भी मुनि कायोत्सर्ग करे, यह महत्त्वपूर्ण बात नहीं है, महत्त्वपूर्ण है कायोत्सर्ग में चित्त की एकाग्रता एवं शुभ चिंतन। आचार्य वट्टकेर ने प्रतीक रूप में ज्ञान, दर्शन, चारित्र आदि २४ विषयों का उल्लेख किया है, जिनके बारे में चिंतन करते हुए व्यक्ति शुभ चिंतन में संलग्न होकर कायोत्सर्ग कर सकता है।२
२. मूला ६८०-८२।
कायोत्सर्ग के इन भेदों को चार्ट के माध्यम से सरलता से समझा जा सकता है
| कायोत्सर्ग | स्थिति | ध्यान |
|---|---|---|
| १. उच्छ्रित-उच्छ्रित | खड़ा | धर्म्य शुक्ल ध्यान |
| २. उच्छ्रित | खड़ा | चिन्तनशून्य दशा, कोई ध्यान नहीं |
| ३. उच्छ्रित-निषण्ण | खड़ा | आर्त रौद्र ध्यान |
| ४. निषण्ण उच्छ्रित | बैठा | धर्म्य शुक्ल ध्यान |
| ५. निषण्ण | बैठा | चिन्तन शून्य, कोई ध्यान नहीं |
| ६. निषण्ण-निषण्ण | बैठा | आर्त रौद्र ध्यान |
| ७. निपन्न-उच्छ्रित | लेटकर | धर्म्य शुक्ल ध्यान |
| ८. निपन्न | लेटकर | चिन्तन शून्य, कोई ध्यान नहीं |
| ९. निपन्न-निपन्न | लेटकर | आर्त रौद्र ध्यान |
मूलाचार में कायोत्सर्ग के इन नौ भेदों का समावेश चार भेदों के अन्तर्गत किया गया है३—
३. मूला ६७५।
१. उत्थित-उत्थित
२. उत्थित-निविष्ट
३. उपविष्ट-उत्थित
४. उपविष्ट-निविष्ट
उत्थित-उत्थित—खडे़-खडे़ धर्म्य और शुक्ल ध्यान करते हुए कायोत्सर्ग करना उत्थित-उत्थित कायोत्सर्ग है।४
४. मूला ६७६।
उत्थित-निविष्ट—पर्यंकासन में कायोत्सर्ग में स्थित होकर आर्त और रौद्र ध्यान करना उत्थित-निविष्ट कायोत्सर्ग है। इसमें शरीर से खडे़ रहकर भी आर्त रौद्र ध्यान के कारण मानसिक रूप से बैठा है।५
५. मूला ६७७, टी पृ ४९१।
उपविष्ट-उत्थित—बैठे-बैठे धर्म्य और शुक्ल ध्यान करते हुए कायोत्सर्ग करना उपविष्ट-उत्थित कायोत्सर्ग है।६ इस कायोत्सर्ग में साधक तन और मन दोनों दृष्टियों से बैठा है।
६. मूला ६७८।
उपविष्ट-निविष्ट—बैठे हुए आर्त रौद्र ध्यान करते हुए कायोत्सर्ग करना उपविष्ट निविष्ट कायोत्सर्ग है।१ टीकाकार ने इसे उपविष्ट-उपविष्ट कायोत्सर्ग के रूप में स्वीकार किया है।२ आचार्य वट्टकेर ने इसे उपविष्ट-निविष्ट के रूप में भी स्वीकृत किया है।३ अमितगतिश्रावकाचार में कुछ नाम भेद हैं, लेकिन अर्थ की दृष्टि से साम्य है। उसके अनुसार कायोत्सर्ग के चार भेद हैं—१. उत्थित-उत्थित २. उत्थित-उपविष्ट ३. उपविष्ट-उत्थित ४. उपविष्ट-उपविष्ट। भगवती आराधना में खडे़-खडे़ कायोत्सर्ग के सात भेद हैं—
१. मूला ६७९।
२. मूलाटी पृ ४९२।
३. मूला ६७५।
साधारण—खम्भे आदि के सहारे निश्चल होकर खडे़ रहना।
सविचार—दूसरे स्थान पर जाकर एक प्रहर अथवा एक दिन तक खडे़ रहना।
सन्निरुद्ध—अपने स्थान पर निश्चल खडे़ रहना।
वोसट्ट—शरीर की प्रवृत्तियों को पूर्णतया छोड़कर कायोत्सर्ग करना।
समपाद—पैरों को समश्रेणी में स्थापित करके खडे़ रहना।
एकपाद—एक पैर पर खडे़ रहना।
गृद्धोड्डीन—उड़ते हुए गीध के पंखों की भांति बांहों को फैलाकर खडे़ होना।४
४. भआ २२५ विटी पृ. २४३;
साधारणं सवीचारं, सण्णिरुद्धं तहेव वोसट्टं।
समपादमेगपादं, गिद्धोलीणं च ठाणाणि।।
कायोत्सर्ग के भेद
उद्देश्य और कारण के आधार पर कायोत्सर्ग के दो प्रकार हैं—१. चेष्टा कायोत्सर्ग २. अभिभव कायोत्सर्ग।५
५. आवनि ९९२।
चेष्टा कायोत्सर्ग
साधु के लिए प्राय: सभी प्रवृत्तियों को सम्पन्न करने के पश्चात् कायोत्सर्ग का विधान है। जाने-अनजाने में हुए अतिचारों की शुद्धि एवं भिक्षा आदि विविध क्रियाओं के बाद किया जाने वाला कायोत्सर्ग चेष्टा कायोत्सर्ग है। जैसे भिक्षाचर्या आदि की प्रवृत्ति के पश्चात्, दु:स्वप्न अथवा नदी-संतरण आदि के बाद किया जाने वाला कायोत्सर्ग।६ दोष-विशुद्धि और अतिचारविशुद्धि हेतु चेष्टा कायोत्सर्ग किया जाता है, अत: सारी प्रायश्चित्त-विधि चेष्टा कायोत्सर्ग से सम्बन्धित है।
६. आवचू २ पृ २४८; चेट्ठाउस्सग्गो चेट्ठातो निप्फण्णो जथा गमणागमणादिसु काउस्सग्गो कीरति।
अभिभव कायोत्सर्ग
कष्ट आने पर उसे समता से सहन करने के लिए कायोत्सर्ग करना अभिभव कायोत्सर्ग है७। चूर्णिकार के अनुसार आंतरिक शत्रुओं को अभिभूत करने के लिए अभिभव कायोत्सर्ग किया जाता है। यह किसी व्यक्ति का पराभव करने के लिए नहीं किया जाता। चूर्णिकार ने इसके दो भेद किए हैं—१. पराभिभूत २. पराभिभव।
७. आवनि ९९२; उवसग्गऽभिजुंजणे बितिओ।
पराभिभूत
हूण, शक आदि आक्रामक लोगों से अभिभूत होने पर मैं शरीर आदि सबका व्युत्सर्ग करता हूं, इस संकल्प के साथ कायोत्सर्ग करना पराभिभूत अभिभव कायोत्सर्ग है।
पराभिभव
अनुलोम-प्रतिलोम उपसर्ग करने वाले देव, तिर्यंच आदि को तथा भय, क्षुधा, अज्ञान, ममत्व और परीषह आदि आंतरिक शत्रुओं को अभिभूत करने का संकल्प लेकर कायोत्सर्ग करना पराभिभव कायोत्सर्ग है।१ इस कायोत्सर्ग में मुनि सुदर्शन और सुकर्ण कापालिक तथा सुदर्शन सेठ का उदाहरण रखा जा सकता है।
१. आवचू २ पृ २४८; अभिभवो णाम अभिभूतो वा परेणं परं वा अभिभूय कुणति, परेणाभिभूतो तथा हूणादीहिं अभिभूतो सव्वं।
ग्रंथकार ने शिष्य के मुख से यह प्रश्न करवाया है कि सामान्य कार्य करने में भी गर्व करना उचित नहीं है, जैसे गर्व से शत्रु-नगर को घेरना आदि, फिर दूसरों को जीतने के लिए कायोत्सर्ग करना— यह गर्व उचित कैसे हो सकता है? स्वयं आचार्य इस प्रश्न को समाहित करते हुए कहते हैं कि आठ प्रकार के कर्म रूप शत्रुओं पर विजय पाने के लिए तप और संयम में उद्यत निर्ग्रन्थ कायोत्सर्ग करते हैं२। उसमें भी मोहनीय कर्म की भय आदि प्रकृतियों को अभिभूत करने के लिए अभिभव कायोत्सर्ग किया जाता है। इसमें न किसी का अभिभव होता है और न ही प्रतिषेध। ग्र्रंथकार कहते हैं कि यदि युद्ध की भांति दूसरे को ललकार कर कायोत्सर्ग किया जाए तो वह अभिभव हो सकता है। आचार्य स्पष्ट कहते हैं कि कर्म रूप सेना के चार नायक हैं— क्रोध, मान, माया और लोभ। इन नायकों पर विजय पाने के लिए मुनि अखण्ड कायोत्सर्ग करते हैं। इसमें भी साधक को अभिमान या गर्व होता है तो कायोत्सर्ग का प्रयोजन सम्यक् नहीं होता।३
२. आवनि ९९२/१-४।
३. आवनि ९९२/५।
इस कायोत्सर्ग करने का प्रयोजन संभवत: यह होना चाहिए कि कायोत्सर्ग से शक्ति प्राप्त करके व्यक्ति आंतरिक और बाह्य प्रतिकूल परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी न होने दे, उन पर विजय प्राप्त कर सके।
साध्वियों के लिए अभिभव कायोत्सर्ग प्रतिषिद्ध है।४ इस संदर्भ में स्पष्टीकरण करते हुए टीकाकार कहते हैं कि जैसे साधु अभिभव कायोत्सर्ग में दंशमशक तथा चूहे आदि का उपद्रव सहन करते हैं, वैसे ही आवश्यक आदि करते समय साध्वियां चेष्टा कायोत्सर्ग करके कर्म-निर्जरा करती हैं, अत: साध्वियों को अभिग्रह रूप कायोत्सर्ग नहीं कल्पता है।१
४. बृभाटी पृ १५७२, तत्राभिभवकायोत्सर्गस्तासां प्रतिषिद्ध इति।
१. बृभा ५९५६; ते पुण पडुच्च चेट्ठं, सुत्ता उ अभिग्गहं पप्प।
अभिभव कायोत्सर्ग के प्रतिषेध का कारण बताते हुए भाष्यकार कहते हैं कि दंडायत आदि आसनों में कायोत्सर्ग करने वाली साध्वी को देखकर उसकी बिना इच्छा के भी कोई उसको प्रतिसेवना के लिए प्रेरित कर सकता है।२ जैसे पेढ़ाल परिव्राजक ने कायोत्सर्ग में स्थित साध्वी सुज्येष्ठा की योनि में वीर्य का प्रत्यारोपण कर दिया था।३
२. बृभा ५९५७।
३. आवचू २ पृ १७४,१७५।
अभिभव कायोत्सर्ग का उत्कृष्ट काल एक साल तथा जघन्य कालमान अन्तर्मुहूर्त है।४ इन दोनों के मध्य जो काल है, वह अनेक स्थानों वाला हो सकता है। आचार्य वसुनंदि ने अन्तर्मुहूर्त के बाद घंटा, दिवस, रात्रि, अहोरात्र, मास आदि को कायोत्सर्ग का मध्यम काल माना है।५ कुछ आचार्यों का मंतव्य है कि अभिभव कायोत्सर्ग यावज्जीवन के लिए होता है। इसमें साधक संकल्प करता है कि यदि इस उपसर्ग के कारण मर जाऊं तो मेरे यावज्जीवन का कायोत्सर्ग है। यदि जीवित रह जाऊं तो उपसर्ग रहने तक का कायोत्सर्ग है। बाहुबलि ने एक वर्ष तक कायोत्सर्ग किया। उस काल में उनके शरीर पर अनेक बेलें उग गयीं और पक्षियों ने घोसले बना लिए।
४. आवनि ९९३।
५. मूला ६५८।
कायोत्सर्ग का प्रयोजन
प्रतिक्रमण में कायोत्सर्ग के उद्देश्यों को 'तस्स उत्तरीकरणेणं' पाटी में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है।
१. उत्तरकरण—जैसे रथ, शकट आदि का पहिया तथा घर का आंगन आदि भग्न होने पर उसे सांधा जाता है, वैसे ही प्रमादवश मूलगुण और उत्तरगुणों के खंडित और विराधित होने पर आलोचना आदि से उनको संस्कृत करना उत्तरकरण है।६ चूर्णिकार ने मतान्तर प्रस्तुत किया है कि आलोचना-निंदा करने पर भी जिन दोषों का प्रतिक्रमण या परिशोधन नहीं होता, उनको शुद्ध करना उत्तरकरण है।७ टीकाकार आचार्य हरिभद्र ने इसको नए रूप में परिभाषित किया है। अर्थात् अनुत्तर—असमाहित को उत्तर—समाहित करना उत्तरीकरण है।८ इससे अतिचार-विशुद्धि होती है। टीकाकार के अनुसार अतिचारों की पहले आलोचना करके फिर उनका संस्करण करना उत्तरकरण है।
६. आवनि १०१७।
७. आवचू २ पृ २५१; अण्णे पुण भणंति— तस्सालोइतणिंदितस्स जं किंचि अपडिक्कंतं अपरिसोधितं तस्स इदं उत्तरकरणं।
८. हाटी २, पृ १९२; अनुत्तरमुत्तरं क्रियत इत्युत्तरीकरणम् ।
प्रायश्चित्तकरण—जो चित्त की विशुद्धि करता है, वह प्रायश्चित्त है।१ चूर्णिकार इसका दूसरा अर्थ करते हुए कहते हैं कि चित्त की प्रशस्त शुद्धि करने वाला प्रायश्चित्त है अथवा वितथ आचरण का अनुस्मरण करना प्रायश्चित्त है।२ प्रायश्चित्त के द्वारा अतिचारों को उत्तर किया जाता है, अत: उत्तरकरण और प्रायश्चित्तकरण में कार्य-कारण का सम्बन्ध है।
१. आवचू २ पृ २५१, प्राय इति बाहुल्यस्याख्या, चित्त इति जीवितस्याख्या प्रायश्चित्तं सोधयतीति प्रायश्चित्तं।
२. आवचू २ पृ २५१; प्रशस्तं वा चित्तस्य विशुद्धि- कारणमिति वा प्रायश्चित्तं.... वितथमाचरितमर्थमनु- स्सरतीति वा प्रायश्चित्तं।
विशोधीकरण—अपराध से मलिन आत्मा का प्रक्षालन करना विशुद्धीकरण है।३ पाप कर्मों की विशोधि के लिए कायोत्सर्ग किया जाता है।
३. हाटी २ पृ १९२; विसोहीकरणेणं विशोधनं विशुद्धि: अपराधमलिनस्यात्मन: प्रक्षालनम्।
विशल्यीकरण—जैसे पैर में चुभा हुआ छोटा सा शल्य भी बार-बार पीड़ा देता रहता है, वैसे ही माया, मिथ्यादर्शन और निदान—ये तीन शल्य आत्मा में चुभन पैदा करते रहते हैं। आत्मा को शल्य रहित करने के लिए कायोत्सर्ग किया जाता है। टीकाकार के अनुसार विशल्यीकरण से ही आत्मा की विशुद्धि होती है।
कायोत्सर्ग की विधि
निर्युक्तिकार के अनुसार कायोत्सर्ग करते समय मुनि दोनों पंजों के बीच चार अंगुल का अंतर रखे, दाएं हाथ में मुखवस्त्रिका और बाएं हाथ में रजोहरण धारण करके शारीरिक क्रियाओं एवं परिकर्म का व्युत्सर्ग करके कायोत्सर्ग करे।४ कायोत्सर्ग में मुनि चोलपट्ट को नाभि के नीचे बांधे तथा दोनों हाथों को घुटनों तक लम्बा करके रखे। मूलाचार के अनुसार दोनों हाथों को लटकाकर, दोनों पैरों में चार अंगुल का अंतर रखकर समपाद में उपस्थित होकर सब अंगों के हलन-चलन से रहित होकर जो कायोत्सर्ग करता है, उसके विशुद्ध कायोत्सर्ग होता है।५
४. आवनि १०३५।
५. मूला ६५२।
निर्युक्तिकार ने इस बात पर विशेष बल दिया है कि आवश्यक के समय कायोत्सर्ग करते समय शक्ति संपन्न शिष्य विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखे कि गुरु जब तक कायोत्सर्ग संपन्न न करें, तब तक वह आन-पान को सूक्ष्म करके धर्म्य और शुक्ल ध्यान का अभ्यास करे।६
६. आवनि १०३४/१।
कायोत्सर्ग संपन्न करने की विधि
कायोत्सर्ग संपन्न करने से पूर्व नमस्कार महामंत्र का उच्चारण आवश्यक है। साधु जितने लोगस्स का कायोत्सर्ग करना चाहता है, जब तक वह परिमाण पूरा नहीं होता, उसके पूर्व बिना कारण यदि कायोत्सर्ग को पूरा कर लिया जाता है तो उसका पालन नहीं होता। जब 'नमो अरहंताणं' का उच्चारण करता है, तभी कायोत्सर्ग पूरा होता है। यद्यपि गाथा और चूर्णि में केवल 'नमो अरहंताणं' का ही उल्लेख किया है, लेकिन व्यवहार में कायोत्सर्ग पूरा करने के लिए पूरा नमस्कार महामंत्र बोला जाता है।
निर्युक्तिकार के अनुसार कायोत्सर्ग की समाप्ति की विधि कुछ भिन्न है। उनके अनुसार मुनि क्रमश: नमस्कार महामंत्र तथा चतुर्विंशतिस्तव का उच्चारण करे, फिर वंदना करके गुरु के पास आलोचना एवं प्रतिक्रमण करे। पुन: गुरु को वंदन करके दुरालोचित और दुष्प्रतिक्रान्त के लिए कायोत्सर्ग करे।१ संभवत: यह आवश्यक के बीच किए जाने वाले कायोत्सर्ग की समाप्ति की विधि होनी चाहिए।
१. आवनि १०२६/६।
कायोत्सर्ग के अपवाद
यद्यपि कायोत्सर्ग में कायिक स्थिरता रहती है, लेकिन फिर भी उसके कुछ अपवाद हैं। इन अपवादों में कायोत्सर्ग भंग नहीं होता।
उच्छ्वास और नि:श्वास आदि शारीरिक क्रियाएं
श्वास-निरोध से मृत्यु हो सकती है, अत: कायोत्सर्ग में सूक्ष्म रूप में उच्छ्वास और नि:श्वास लिया जा सकता है। खांसी, छींक, जम्भाई एवं ऊर्ध्व वायु आदि शारीरिक वेगों को रोकना संभव नहीं होता, अत: कायोत्सर्ग में ये क्रियाएं आपवादिक हैं। निर्युक्तिकार के अनुसार खांसी आदि करते समय अंदर की तीव्र वेग वाली उष्ण वायु बाह्य वायुकाय की शस्त्र न बने, इसलिए खांसी आदि करते समय मुख पर हाथ रखना चाहिए। खांसी, छींक आदि को रोकने से असमाधि तथा मरण भी संभव है।२ टीकाकार के अनुसार खांसी, छींक आदि के समय श्लेष्म आने से उसमें गिरकर मच्छर मर सकते हैं तथा मुख के अंदर मच्छर आदि जीव प्रवेश करके मर सकते हैं, अत: कायोत्सर्ग के समय इन शारीरिक वेगों के समय मुंह पर हाथ लगाना चाहिए।
२. आवनि १०२१।
अधोवात और ऊर्ध्ववात
डकार आदि का निरोध नहीं करना चाहिए। भाष्यकार के अनुसार ऊर्ध्ववात को रोकने से कोढ़ आदि रोग संभव हैं।३ डकार लेते समय भी मुख पर हाथ रखना चाहिए। यदि साधु खड़े-खड़े कायोत्सर्ग कर रहा है तो चक्कर एवं पित्तजनित मूर्च्छा आने पर बैठने का अपवाद है, जिससे गिरने पर आत्म-विराधना न हो।
३. पंकभा ७५२; उड्ढणिरोहे कोट्ठं।
शरीर की सूक्ष्म क्रियाएं
निर्युक्तिकार के अनुसार वीर्य और योग से युक्त होने के कारण शरीर में सूक्ष्म और स्थूल क्रियाएं अनवरत चलती रहती हैं। आंतरिक क्रियाएं जैसे हृदय का धड़कना, रक्त-संचार आदि तथा बाह्य हलन-चलन जैसे रोमाञ्च, उत्कम्पन आदि। शरीर के अंदर श्लेष्म और वायु का संचार भी होता रहता है। आंख के उन्मेष-निमेष प्रतिक्षण चलते हैं। मन की भांति उसको स्थिर करना दुष्कर होता है। कायोत्सर्ग करते समय आंखों के उन्मेष-निमेष का अपवाद होता है। यदि कोई व्यक्ति आंखों को निर्निमेष रखने का प्रयत्न करे तो फिर कायोत्सर्ग में एकाग्रता नहीं रहती, अत: आंखों की सूक्ष्म हलन-चलन का कायोत्सर्ग में अपवाद रहता है। अपवाद बताते हुए निर्युक्तिकार कहते हैं कि सत्त्व सम्पन्न होने के कारण एकरात्रिकी प्रतिमा करने वाले मुनि निर्निमेष होकर भी कायोत्सर्ग अथवा ध्यान कर सकते हैं। इसी प्रकार अग्निभय, छेदन-भेदन, चोर का भय, सर्पदंश तथा राजभय आदि प्रतिकूल परिस्थिति आने पर भी साधु निर्धारित कायोत्सर्ग को भग्न कर सकता है।१
१. आवनि १०२०-२६।
कायोत्सर्ग का अधिकारी
निर्युक्तिकार के अनुसार जो मुनि वासी—बर्छी से काटने वाले और चंदन का लेप करने वाले पर समता रखता है, जीवन और मरण में समभाव रखता है तथा शरीर के प्रति अनासक्त रहता है, उसका कायोत्सर्ग सिद्ध होता है। जो व्यक्ति दैविक, मानुषिक और तिर्यञ्च संबंधी उपसर्गों को समभाव से सहन करता है, उसके विशुद्ध कायोत्सर्ग होता है।२ योगसार के अनुसार शरीर को अचेतन, नश्वर और कर्मनिमित्त मानकर जो उसके पोषण में लिप्त नहीं होता, वह कायोत्सर्ग का धारक होता है।३ धवला के अनुसार कायोत्सर्ग उसी के सिद्ध होता है, जो नव पदार्थ का ज्ञाता, वज्रसंहनन वाला, शीत-वात और आतप आदि को सहने में समर्थ और शूरवीर होता है।४ स्वामी कार्तिकेय के अनुसार जिस मुनि का शरीर जल्ल और मल से लिप्त हो, भयंकर रोग हो जाने पर भी जो चिकित्सा नहीं करता, जो मुंह धोना आदि शरीर के विभूषा कर्म से विरत, भोजन से उदासीन, अपने स्वरूप में लीन, दुर्जन-सज्जन में मध्यस्थ तथा शरीर पर ममत्व नहीं करने वाला होता है, वह कायोत्सर्ग का अधिकारी होता है।५
२. आवनि १०३८, १०३९।
३. जैनेन्द्र भा. ३, पृ. ६१९।
४. षट्ध पु. १३/५, ४, २६ पृ. ६१; णाणेण दिट्ठणवट्ठस्स वज्जसंघणणस्स सीदवादादवसहस्स ओघसूरस्स साहुस्स होदि।
५. काअ ४६५, ४६६;
जल्लमललित्तगत्तो, दुस्सहवाहीसु णिप्पडीयारो।
मुहधोवणादिविरओ, भोयणसेज्जादिणिरवेक्खो।।
ससरूवचिंतणरओ, दुज्जणसुयणाण जो हु मज्झत्थो।
देहे वि णिम्ममत्तो, काओसग्गो तवो तस्स।।
इसके अतिरिक्त मोक्षार्थी, निद्राजयी, सूत्रार्थविशारद, क्रियाओं में विशुद्ध, आत्मबल और वीर्य से युक्त तथा विशुद्ध आत्मा वाला साधु कायोत्सर्ग का अधिकारी होता है।६ मूलाचार टीका के अनुसार असंयतसम्यग्दृष्टि, संयतासंयत तथा मुनि आदि भव्य जीव कायोत्सर्ग के अधिकारी होते हैं।७
६. मूला ६५३, अनध ८/७०।
७. मूलाटी पृ ४७६; असंयतसम्यग्दृष्ट्यादिभव्य: कायोत्सर्गस्य कारणं हेतु:।
कायोत्सर्ग और माया
निर्युक्तिकार के अनुसार मुनि को माया से रहित होकर अवस्था और बल के अनुरूप स्थाणु की भांति खडे़ होकर कायोत्सर्ग करना चाहिए।८ कोई तरुण और बलवान होते हुए अथवा स्थविर अवस्था में शक्ति संपन्न होते हुए भी खडे़-खडे़ विधिपूर्वक कायोत्सर्ग नहीं करता तो उसके अनिर्जरित कर्म का फल उसे ही अनुभव करना होगा,१ भाष्यकार ने उदाहरण के द्वारा इसे स्पष्ट किया है कि यदि तीस वर्ष का साधु सत्तर वर्ष के साधु के साथ कायोत्सर्ग की तुलना करता है, विषमवाही दुष्ट बैल की भांति आचरण करता है तो वह अज्ञानी आत्महित से शून्य होता है२ जैसे मायावी दुष्ट बैल अतिभार से भग्न हो जाता है तथा मालिक से चाबुक की मार भी खाता है, इसी प्रकार माया के कारण सम्यक् विधि से कायोत्सर्ग नहीं करने वाला बलयुक्त तरुण साधु मायाप्रत्ययिक कर्म का बंधन करता है तथा कायोत्सर्ग के क्लेश को निष्फल कर देता है।३
८. आवनि १०३३।
१. आवनि १०३२/७।
२. आवमूभा २३५।
३. आवमूभा २३६ टी. पृ. २०४।
कायोत्सर्ग के समय माया के कुछ उदाहरण निर्युक्तिकार ने बताए हैं—
• कायोत्सर्ग करते समय नींद लेना।
• सूत्र और अर्थ विषयक पृच्छा करना।
• कांटा निकालने का प्रयत्न करना।
• मल अथवा मूत्र-विसर्जन के लिए चले जाना।
• धर्मकथा में प्रवृत्त हो जाना।
• मायापूर्वक रोगी होने का बहाना करना।
ग्रंथकार ने व्यापक दृष्टि से अवस्था और बल के अनुसार चार भंग प्रस्तुत किए हैं—
१. तरुण और बलवान।
२. तरुण और दुर्बल।
३. स्थविर और बलवान।
४. स्थविर और दुर्बल।४
४. आवनि १०३३/१।
इन चार विकल्पों में मुनि यथाशक्ति कायोत्सर्ग करे।
निर्युक्तिकार का स्पष्ट आशय है कि साधु खडे़ होकर ही कायोत्सर्ग करे। यदि साधु असमर्थ, बाल, वृद्ध अथवा रोगी है तो वह बैठकर भी कायोत्सर्ग कर सकता है।५ यदि शारीरिक रूप से इतना कमजोर है कि बैठकर भी कायोत्सर्ग न कर सके तो वह सोकर भी कायोत्सर्ग कर सकता है। यदि उपाश्रय छोटा हो या शिष्य गुरु की विशेष सेवा में संलग्न हो तो समर्थ होते हुए भी वह बैठकर कायोत्सर्ग कर सकता है।६
५. ओनि ६३७।
६. आवनि १००६।
कायोत्सर्ग कब?
निर्युक्तिकार के अनुसार मुनि चारित्र-शुद्धि के लिए प्रथम, दर्शन-विशुद्धि के लिए दूसरा तथा श्रुतज्ञान की विशुद्धि के लिए तीसरा कायोत्सर्ग करे।७ चारित्र-विशुद्धि के कायोत्सर्ग में मुनि रात्रि में हुए अतिचारों की आलोचना के साथ यह चिंतन करता है कि मैं कितना तप कर सकता हूं? छह मास से लेकर यावत् नवकारसी तक कौन-सा तप किया जा सकता है।
७. आवनि १०२६/१०।
मूलाचार में कायोत्सर्ग क्यों किया जाए, इनको एक से दस तक की संख्या के माध्यम से बताया गया है—
एक—एक पद का आश्रय लेने वाले के जो कोई अतिचार हो, उसकी विशुद्धि के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।
दो—राग और द्वेष के द्वारा दोष लगा हो तो कायोत्सर्ग करना चाहिए।
तीन—तीन गुप्तियों में यदि व्यतिक्रम हुआ हो तो कायोत्सर्ग करना चाहिए।
चार—क्रोध आदि चार कषायों द्वारा कोई दोष लगा हो तो कायोत्सर्ग करना चाहिए।
पांच—अहिंसा आदि पांच व्रतों में कोई व्यतिक्रम हुआ हो तो कायोत्सर्ग करना चाहिए।
छह—पृथ्वीकाय आदि षड्जीवनिकाय की विराधना होने पर कायोत्सर्ग करना चाहिए।
सात—सात भयस्थानों से प्रभावित होने पर उनसे मुक्त होने के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।
आठ—जाति, बल आदि आठ मदस्थानों से प्रभावित होने पर कायोत्सर्ग करना चाहिए।
नौ—ब्रह्मचर्य की नौ गुप्तियों के विषय में जो व्यतिक्रम अर्थात् अतिचार हुआ हो तो उसकी विशुद्धि के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।
दश—दश श्रमण धर्मों में कोई व्यतिक्रम हुआ हो तो उसकी विशुद्धि के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।१
१. मूला ६५५,६५६—टीकाकार वसुनंदि ने 'बंभधम्मेहि' को एक शब्द मानकर ब्रह्मचर्य की नौ बाडों की व्याख्या की है, लेकिन यहां 'धम्मेहिं' शब्द से दश श्रमणधर्म गृहीत होने चाहिए।
ध्यान, योग और कायोत्सर्ग
कायोत्सर्ग और ध्यान का अन्योन्याश्रित संबंध है। कुछ परम्पराएं मानसिक शुभ परिणाम को ही ध्यान मानती हैं। जैन परम्परा के अनुसार मन, वचन और काया —इन तीनों योगों में ध्यान होता है। इसे स्पष्ट करते हुए ग्रंथकार कहते हैं कि जैसे शरीर में वात, पित्त और कफ—इन तीन धातुओं में जिस समय जिस धातु की उत्कटता रहती है, वह कुपित कहलाती है, उस समय दूसरी दो धातुओं की विद्यमानता भी रहती है। इसी प्रकार तीनों योगों में जिस योग की शुभ प्रवृत्ति होती है अथवा प्रधानता रहती है, वह उससे संबंधित ध्यान कहलाता है और उसी का निर्देश किया जाता है। अथवा उस समय दो शुभ योग या एक योग भी रह सकता है। यह भी संभव है कि अन्य कोई योग न हो।२ केवली के वाग्योग की उत्कटता की स्थिति में काययोग भी रहता है। छद्मस्थ के काययोग की उत्कटता के समय मनोयोग और वचनयोग हो सकता है और नहीं भी हो सकता। केवली की शैलेशी अवस्था में केवल कायनिरोध होता है, अत: तीनों योगों में अध्यात्म और ध्यान होता है।३ इसके आधार पर ध्यान के तीन प्रकार निर्दिष्ट हैं—
२. आवनि ९९६/७-९।
३. आवहाटी २ पृ १८९।
१. मानसिक ध्यान
२. वाचिक ध्यान
३. कायिक ध्यान।
मन को एक आलम्बन पर स्थिर करना अथवा उसका निरोध करना मानसिक ध्यान है। असंयत भाषा का परिहार करना या वाग्गुप्ति करना वाचिक ध्यान है। ग्रंथकार के अनुसार दशवैकालिक के सातवें अध्ययन 'वक्कसुद्धि' के अनुसार विवेकपूर्ण बोलने वाले के वाचिक ध्यान होता है।१ असंयत भाषा का परिहार होने से बोलता हुआ भी व्यक्ति वचनगुप्त होता है। कायिक स्थिरता कायिक ध्यान है।
१. आवनि ९९६/१६।
भगवती आराधना की टीका में मानसिक, वाचिक और कायिक योग के आधार पर कायोत्सर्ग के तीन भेद किए गए हैं२—
२. भआविटी पृ ३८१।
मन: कायोत्सर्ग—'यह शरीर मेरा है' इस भाव से दूर होना मन: कायोत्सर्ग है।
वचन-कायोत्सर्ग—'मैं शरीर का त्याग करता हूं', इस प्रकार उच्चारण करना वचन-कायोत्सर्ग है।
काय-उत्सर्ग—दोनों बाहु नीचे लटकाकर दोनों पैरों के बीच चार अंगुल का अंतर करके निश्चल खडे़ रहना काय-उत्सर्ग है। कायोत्सर्ग में तीनों ध्यान होते हैं।
व्यवहार में मानसिक ध्यान को ही लोग ध्यान मानते हैं। इस बात को स्पष्ट करते हुए ग्रंथकार कहते हैं कि जैसे राजा की सवारी जा रही हो, उस समय लोग यही कहते हैं कि राजा जा रहा है। उसके साथ चलने वाले शेष लोग उसके अनुगामी होते हैं। व्यावहारिक उदाहरण में राजा की प्रधानता है, अत: यह कहा जाता है कि राजा जा रहा है।३
३. आवनि ९९६/११।
इसी बात को सैद्धांतिक उदाहरण के द्वारा स्पष्ट करते हुए ग्रंथकार कहते हैं कि जैसे अनंतानुबंधी क्रोध की उदयावस्था में शेष तीनों—अप्रत्याख्यान, प्रत्याख्यान और संज्वलन क्रोध का भी अस्तित्व रहता है। प्रधानता के आधार पर यह कहा जाता है कि अनंतानुबंधी क्रोध का उदय है। उसी प्रकार प्रधानता की दृष्टि से मानसिक ध्यान को प्रमुख माना जा सकता है, लेकिन उस समय वाचिक और कायिक ध्यान का अस्तित्व रहता है।
ऐसा भी संभव है कि एक ही समय में तीनों योग एक साथ हों, जैसे—भंगिक श्रुत का परावर्तन करने वाला मुनि तीनों प्रकार के ध्यान में एक साथ प्रवृत्त होता है। उसका मन भंगिकश्रुत में नियोजित होता है, वचन से वह श्रुत का उच्चारण करता है तथा अंगुलियों से उन भंगों का गुणन करता है।४ इस सारे प्रसंग के आधार पर यह कहा जा सकता है कि कायोत्सर्ग और ध्यान को अलग नहीं किया जा सकता। कायोत्सर्ग की स्थिति में धर्म, शुक्ल आर्त, रौद्र आदि चारों ध्यान हो सकते हैं। कायोत्सर्ग के नौ भेदों से भी इसी बात की पुष्टि होती है।
४. आवनि ९९६/१७।
कायोत्सर्ग और कर्मनिर्जरा
कृत कर्मों को क्षीण करने के लिए कायोत्सर्ग अचूक उपाय है। आवश्यकचूर्णि के अनुसार चारित्र आदि की विशुद्धि के द्वारा पाप कर्म का नाश करने के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।१ व्यवहारभाष्य में अनंत निर्जरा के चार स्थान बताए हैं—स्वाध्याय, ध्यान, कायोत्सर्ग और संथारा२। इस संदर्भ में निर्युक्तिकार दो उदाहरण देते हुए कहते हैं—जैसे लम्बे समय तक खडे़-खडे़ कायोत्सर्ग करने वाले मुनि के अंगोपांग टूटने लगते हैं, वैसे ही कायोत्सर्ग करने वाला सुविहित साधु अष्टविध कर्मों का भेदन कर देता है।३ जैसे इधर-उधर आती-जाती करवत काठ को चीर डालती है, वैसे ही कायोत्सर्ग करने वाला साधु कर्मों का भेदन कर डालता है।
१. आवचू २ पृ.२४६; चरित्तादीण उत्तरीकरणादिणा पावकम्मणिग्घातत्थं काउस्सगो कातव्वो ति।
२. जीभा ४५४-५७।
३. आवनि १०४०/१, मूला ६६८।
कायोत्सर्ग के स्थान एवं श्वासोच्छ्वास का प्रमाण
श्वेताम्बर परम्परा में अतिचारनिवृत्ति हेतु किया जाने वाला कायोत्सर्ग प्राय: श्वासोच्छ्वास पर आधारित है तथा अनेकविध है। दिगम्बर परम्परा में श्वासोच्छ्वास के साथ काल-प्रमाण के साथ भी अतिचार-विशोधि कही गई है। धवला के अनुसार ध्यानपूर्वक काय का व्युत्सर्ग करके एक मुहूर्त, एक दिन, एक पक्ष और एक मास आदि काल तक स्थिर रहना व्युत्सर्ग नामक प्रायश्चित्त है।४ जैन आचार्यों ने कायोत्सर्ग को प्रायश्चित्त के साथ जोड़ा है, इसलिए दश प्रायश्चित्तों में पांचवां प्रायश्चित्त है—व्युत्सर्ग। निर्युक्तिकार के अनुसार गमन-आगमन, विहार, श्रुत-परावर्तन, स्वप्नदर्शन, नौका से नदी-संतरण, ईर्यापथिक प्रतिक्रमण आदि परिस्थितियों में २५ श्वासोच्छ्वास प्रमाण कायोत्सर्ग करना चाहिए। प्रायश्चित्त-प्राप्ति में जघन्य ८ श्वासोच्छ्वास का तथा उत्कृष्ट १००८ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।५
४. षट्ध पृ १३/५,४,३६ पृ ६१; झाणेण सह कायमुज्झिदूण मुहुत्त-दिवस-पक्ख-मासादिकालमच्छणं विउस्सग्गो णाम पायच्छित्तं।
५. आवनि १०३२।
गमन-आगमन
गमन-आगमन की व्याख्या में व्याख्याकारों ने स्पष्ट किया है कि कितने कारणों से साधु अपने उपाश्रय से गमन या आगमन करता है। भक्त-पान के लिए साधु किसी अन्य ग्राम में जाता है, वहां यदि भोजन की वेला नहीं होने से प्रतीक्षा करनी पड़े, प्रात:राश करने कहीं अन्यत्र शून्य गृह में जाए, वर्षा आदि के कारण किसी आच्छन्न स्थान की गवेषणा करके वहां जाए, किसी जीमनवार में जाने के लिए प्रतीक्षा करे तो ऐर्यापथिकी विशुद्धि के लिए प्रतिक्रमण करते हुए पच्चीस श्वासोच्छ्वास के कायोत्सर्ग का प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। भिक्षा आदि के समय यदि बीच में विश्राम न करना पड़े तो गमनागमन का एक साथ कायोत्सर्ग हो जाता है अर्थात् केवल २५ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग ही किया जाता है, अन्यथा गमन और आगमन का अलग-अलग कायोत्सर्ग किया जाता है।१
१. व्यभा ११२,११३;
वीसमण असतिकाले, पढमालिय वास संखडीए वा।
इरियावहियट्ठाए, गमणं तु पडिक्कमंतस्स।।
एमेव सेसगेसु वि, होति निसेज्जाय अंतरा गमणं।
आगमणं जं तत्तो, निरंतर गयागयं होति।।
कायोत्सर्ग किया जाता है। यदि इससे कम दूरी होती है तो कायोत्सर्ग करना अनिवार्य नहीं होता।२
२. हाटी २ पृ २०४; सठाणेसु पुण जइ हत्थसयं नियत्तस्स बाहिं तो पडिक्कमंति, अह अंतो न पडिक्कमंति।
शय्या— सोने या बैठने के लिए संस्तारक या आसन आदि लाने के लिए साधु उपाश्रय से बाहर जाता है।३ अरिहंत शय्या अर्थात् चैत्य गृह और साधुशय्या अर्थात् अन्य साधुओं के उपाश्रय में जाने के लिए भी गमनागमन किया जाता है।४ इसके लिए पच्चीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है।
३. मूला ६६२—मूलाचार में शयन आसन के स्थान पर ग्रामान्तर गमन का उल्लेख है।
४. व्यभा १११, मूलाचार के टीकाकार ने अरिहंत का अर्थ तीर्थंकरों से सम्बन्धित च्यवन, जन्म, अभिनिष्क्रमण, कैवल्य एवं मोक्ष— इन पांच कल्याणकों के स्थान पर जाकर भक्ति करना अर्थ किया है। (मूला ६६२, टी पृ ४८२।
उच्चार-प्रस्रवण
उच्चार-प्रस्रवण के लिए भी साधु अपने उपाश्रय से बाहर जाता है। उच्चार-प्रस्रवण के लिए यदि साधु एक हाथ जितनी दूरी पर भी जाता है तो ऐर्यापथिक कायोत्सर्ग करना होता है।५ यदि मात्रक का परिष्ठापन करना हो तो जो साधु परिष्ठापन के लिए जाता है, वह कायोत्सर्ग करता है। गमन-आगमन की इन सब परिस्थितियों में २५ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। अन्य आचार्य के अनुसार सूत्र पौरुषी के लिए यदि साधु अपने उपाश्रय से अन्य स्थान पर जाता है तो वहां भी पच्चीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है।
५. हाटी २, पृ. २०३, २०४।
श्रुत से सम्बन्धित कायोत्सर्ग
सूत्र के उद्देश६ समुद्देश७ और अनुज्ञा८ में सत्तावीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। मूलाचार के अनुसार श्रुत के उद्देश समुद्देश में २६ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करणीय है। श्रुत के प्रस्थापन से सम्बन्धित कायोत्सर्ग की व्याख्या करते हुए टीकाकार कहते हैं कि साधु श्रुत के प्रस्थापन हेतु या अन्य किसी कार्य से बाहर जा रहा है, उस समय यदि वह स्खलित हो जाता है अथवा उसके हाथ से कोई वस्तु स्खलित हो जाती है तो आठ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करके फिर आगे जाना चाहिए। यदि दूसरी बार स्खलित हो जाए तो सोलह श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए। यदि तीसरी बार भी स्खलित या अपशकुन हो जाए तो उस साधु को रुककर शुभ शकुन की प्रतीक्षा करनी चाहिए।१ व्यवहार भाष्य के अनुसार तीसरी बार अपशकुन होने पर बत्तीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए। चौथी बार अपशकुन होने पर बाहर नहीं जाना चाहिए और न ही कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहिए।२ आवश्यक चूर्णि के अनुसार तीसरी बार उस साधु को नहीं जाना चाहिए। अन्य किसी दूसरे साधु को भेज देना चाहिए। यदि उसे जाना अनिवार्य हो तो अरिहंत देव को वंदना करके किसी अन्य साधु को आगे करके उसके साथ जाना चाहिए।
६. व्यभा ११४, टी प ४०, व्यवहार भाष्य की टीका के अनुसार उद्देश का अर्थ है— वाचना के समय सूत्र प्रदान करना।
७. मूलाचार के टीकाकार ने उद्देश का अर्थ ग्रंथ का प्रारम्भ तथा समुद्देश का अर्थ ग्रंथ का अंत किया है, (मूलाटी पृ ४८२) लेकिन यहां व्यवहारभाष्य के टीकाकार मलयगिरि का अर्थ सम्यक् प्रतीत होता है। समुद्देश का अर्थ है—वाचना के समय सूत्र का अर्थ प्रदान करना। (व्यभा ११४, टी प ४०)
८. सूत्र और अर्थ को पढ़ाने की अनुमति।
१. आवचू २ पृ २६६,२६७।
२. व्यभा ११७,११८।
काल-प्रतिक्रमण में आठ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। इसके अतिरिक्त कालग्रहण, कालप्रस्थापना, गोचरचर्या एवं श्रुतस्कन्ध के परावर्तन में भी आठ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। कुछ आचार्य श्रुत-परावर्तन में पच्चीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग स्वीकार करते हैं।३
३. आवचू २ पृ २६६, हाटी २ पृ २०४; केसिंचि परियट्टणे पंचवीस तथा चाह सुयखंधपरियट्टणं मंगलत्थं काउस्सग्गं काऊण कीरइ।
अकाल में स्वाध्याय करने पर, काल में स्वाध्याय न करने पर, गलत विधि से ज्ञान देने पर, अविनीत को वाचना देने पर आदि शब्द से श्रुत की अवहेलना करने पर सत्तावीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए।४ मूलाचार के अनुसार स्वाध्याय, वंदन और प्रणिधान—अशुभ विचार आने पर सत्तावीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करणीय है।५
४. आवनि १०३२/२, हाटी पृ २०४।
५. मूला ६६३;
उद्देसे णिद्देसे, सज्झाए वंदणे य पणिधाणे।
सत्तावीसुस्सासा, काओसग्गम्हि कादव्वा।।
श्रुत से सम्बन्धित कायोत्सर्ग के सम्बन्ध में शिष्य ने एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न उठाया है कि वाचना देने वाले मुनि के लिए श्रुत का अतिक्रमण न होने पर भी कायोत्सर्ग करने का विधान है। अकृत दोष के लिए व्यर्थ ही कायोत्सर्ग का विधान क्यों किया गया? इस प्रश्न का समाधान देते हुए आचार्य कहते हैं कि कायोत्सर्ग पाप का निवारण करने वाला तथा मंगल रूप है। मंगल अनुष्ठान रूप कायोत्सर्ग न करने पर कहीं विघ्न न आ जाए, इसलिए वाचना के प्रारम्भ में कायोत्सर्ग किया जाता है।६
६. आवनि १०३२/४।
स्वप्न
स्वप्न में हिंसा, असत्य, अदत्तादान, मैथुन और परिग्रह का सेवन करने पर सौ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। चूर्णिकार ने मैथुन की व्याख्या करते हुए कहा है कि यदि स्वप्न में स्त्री के प्रति दृष्टि-विपर्यास हो जाए तो सौ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग तथा स्त्री के प्रति विपरीत चिंतन करने पर १०८ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है।७
७. आवचू २ पृ २६७; मेहुणे दिट्ठिविप्परियासियाए सतं, इत्थीए सह अट्ठसयं।
नदी-संतरण
पैर से नदी पार करने पर अथवा नौका आदि किसी साधन से नदी पार करने पर पच्चीस श्वासोच्छ्वास के कायोत्सर्ग का विधान है।८
८. आवनि १०३२।
आवश्यक चूर्णि के अनुसार आयम्बिल और निर्विकृतिक के पारणे में तथा उपाश्रय देवता के लिए २७ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए।१
१. आवचू २ पृ २६६; आयंबिलविसज्जणे विगयविसज्जणे य सत्तावीसं उवस्सयदेवयाए य सत्तावीसं, कालग्गहणे पट्ठवणे य अणेसणाए पडिक्कमणे अट्ठ उस्सासा।
चारित्र-विशुद्धि, दर्शन-विशोधि एवं श्रुतज्ञान की वृद्धि हेतु पच्चीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग किया जाता है। चौथा सिद्धों की स्तुति हेतु कायोत्सर्ग किया जाता है।२
२. आवनि १०२६/७।
कुछ प्रसंगों में अनियत कायोत्सर्ग का विधान भी है। वहां कायोत्सर्ग की संख्या निश्चित नहीं है। निद्रा के वशीभूत होकर यदि मुनि प्रात:कालीन अतिचारों का स्मरण न करे अथवा अंधेरे में किसी अन्य साधु का संघट्टन हो जाए, इस दृष्टि से कृतिकर्म न करे इसके लिए प्रात:कालीन तीन कायोत्सर्ग का विधान है।३
३. आवनि १०२६/९।
आचार्य सिद्धसेन के अनुसार जीवों से संसक्त सत्तू, दही, तक्र आदि वस्तुएं जिनसे जीवों को अलग करना शक्य नहीं होता, उनको परिष्ठापित करके कायोत्सर्ग के साथ तप प्रायश्चित्त भी करना चाहिए।४
४. त ९/२२, भाटी २ पृ २५२; घनसंसक्तसक्तुदधि- तक्रादिषु न प्राणिनो विवेक्तुं शक्यन्त इत्यशङ्कनीय- विवेकेषु च सक्तुप्रभृतिषु प्रतिष्ठापितेषु कायोत्सर्गत एव तप: प्रायश्चित्तं भवतीति।
कायोत्सर्ग के स्थान
दिगम्बर परम्परा के अनुसार व्युत्सर्ग करने के निम्न स्थान हैं—
• बिना मौन आलोचना करने पर। • हरे तृणों पर चलने पर। • कीचड़ में चलने पर। • पेट से कीडे़ निकलने पर। • शीत, मच्छर, वायु आदि के कारण रोमांचित होने पर। • आर्द्र भूमि के ऊपर चलने पर। • घुटने तक जल में प्रवेश करने पर। • दूसरे की आई हुई वस्तु का अपने लिए उपयोग करने पर। • नौका आदि द्वारा नदी पार करने पर। • पुस्तक के गिरने पर। • प्रतिमा के गिरने पर। • पांच स्थावर जीवों का विघात होने पर। • प्रतिक्रमण के समय व्याख्यान आदि में उपयुक्त होने पर। • मलमूत्र करने पर।५
५. काअटी पृ.३४४; मौनादिना विनालोचनविधाने व्युत्सर्ग:, हरिततृणोपरिगमने व्युत्सर्ग:, कर्दमोपरिगमने व्युत्सर्ग:, उदरकृमिनिर्गमने व्युत्सर्ग:, हिमदंशम- शकादिवातादिरोमाञ्चे व्युत्सर्ग:, आर्द्रभूम्युपरिगमने व्युत्सर्ग:, जानुमात्रजलप्रवेशे व्युत्सर्ग:, परनिमित्तवस्तुन: स्वोपयोगविधाने व्युत्सर्ग: नावादिनदीतरणे व्युत्सर्ग:, पुस्तकपतने व्युत्सर्ग:, प्रतिमापतने व्युत्सर्ग:, पञ्चस्थावरविघाता- दृष्टदेशतनुमल-विसर्गादिषु व्युत्सर्ग:, पक्षादि- प्रतिक्रमणक्रियान्तरव्याख्यान-प्रवृत्त्यादिषु व्युत्सर्ग:, उच्चारप्रस्रवणादिषु व्युत्सर्ग:।
कायोत्सर्ग में उच्छ्वास और लोगस्स का प्रमाण
आचार्यों ने श्वासोच्छ्वास प्रमाण के आधार पर कायोत्सर्ग/व्युत्सर्ग प्रायश्चित्त को निर्धारित किया है। वैदिक परम्परा में भी प्राणायाम के द्वारा पापमुक्ति की बात कही गई है।१ मनुस्मृति के अनुसार ॐकार से युक्त सोलह प्राणायाम प्रतिदिन एक माह तक करने से ब्रह्मघाती भी शुद्ध हो जाता है।२ याज्ञवल्क्य ऋषि ने उपपातक तथा सभी अनिर्दिष्ट पापों की शुद्धि हेतु सौ प्राणायाम का निर्देश किया है।३
१. विष्णुपुराण २/६/४०।
२. मनु ११/२४८;
सव्याहृतिप्रणवका:, प्राणायामास्तु षोडश।
अपि भ्रूणहणं मासात्, पुनन्त्यहरह: कृता:।।
३. याज्ञ ६/३०५;
प्राणायामशतं कार्यं, सर्वपापापनुत्तये।
उपपातकजातानामनादिष्टस्य चैव हि।।
पांचवें कायोत्सर्ग आवश्यक में निर्धारित लोगस्स का कायोत्सर्ग किया जाता है। मूलाचार के अनुसार दैवसिक आदि नियमों में आगमोक्त प्रमाण और काल के द्वारा जिनेन्द्र भगवान् के गुणों का चिंतन करते हुए शरीर के ममत्व का विसर्जन करना कायोत्सर्ग है।४
४. मूला २८;
देवस्सियणियमादिसु जहुत्तमाणेण उत्तकालम्हि।
जिणगुणचिंतणजुत्तो, काउस्सग्गो तणुविसग्गो।।
लोगस्स में सात पद्य तथा २८ चरण हैं। एक श्लोक में चार श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है। एक पाद-चरण के उच्चारण में एक श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।५ अत: पाद और श्वासोच्छ्वास का प्रमाण समान होता है। इस आधार पर एक लोगस्स१ में २८ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है। 'चंदेसु निम्मलयरा' तक के पाठ में पच्चीस पद और पच्चीस श्वासोच्छ्वास होते हैं।६
५. आवनि १०२८।
६. जो लोग लोगस्स नहीं जानते, वे नमस्कार महामंत्र से भी कायोत्सर्ग कर सकते हैं। श्वेताम्बर परम्परा पूरे नमस्कार महामंत्र के उच्चारण में आठ श्वासोच्छ्वास तथा दिगम्बर परम्परा महामंत्र के उच्चारण में तीन उच्छ्वास काल-प्रमाण मानती है।
दैवसिक प्रतिक्रमण में चार, रात्रिक में दो, पाक्षिक में बारह, चातुर्मासिक के बीस और वार्षिक प्रतिक्रमण में चालीस लोगस्स का कायोत्सर्ग होता है।७ इनका श्लोक प्रमाण इस प्रकार है—दैवसिक में पच्चीस, रात्रिक में साढ़े बारह, पाक्षिक में पचहत्तर, चातुर्मासिक में एक सौ पच्चीस तथा वार्षिक में दो सौ बावन श्लोक होते हैं।८ इनमें दैवसिक प्रतिक्रमण में १०० श्वासोच्छ्वास, रात्रिक में ५०, पाक्षिक में ३००, चातुर्मासिक में ५०० तथा वार्षिक प्रतिक्रमण में १००८ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।९ मूलाचार में प्रतिक्रमण सम्बन्धी कायोत्सर्ग के उच्छ्वास-प्रमाण में अंतर है। वहां दैवसिक में एक सौ आठ, रात्रि में चौपन, पाक्षिक में तीन सौ, चातुर्मासिक प्रतिक्रमण में चार सौ तथा सांवत्सरिक प्रतिक्रमण में पांच सौ श्वासोच्छ्वास के कायोत्सर्ग का उल्लेख है।१० भगवती आराधना की विजयोदया टीका में रात्रिक प्रतिक्रमण में पचास, दैवसिक में सौ, पाक्षिक में तीन सौ, चातुर्मासिक में चार सौ तथा सांवत्सरिक प्रतिक्रमण में पांच सौ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।११
७. आवनि १०३०।
८. आवनि १०३१।
९. आवनि १०२९।
१०. मूला ६५९;
अट्ठसदं देवसियं, कल्लद्धं पक्खियं च तिण्णिसया।
उस्सासा कायव्वा, णियमंते अप्पमत्तेण।।
११. भआविटी पृ. १६२।
दिगम्बर परम्परा के अनुसार यदि उच्छ्वासों की संख्या विस्मृत हो जाए या संदेह हो जाए तो आठ उच्छ्वास अधिक करना चाहिए।१
१. भआविटी पृ. १६२; कायोत्सर्गे कृते यदि शक्यते उच्छ्वासस्य स्खलनं वा परिमाणस्य उच्छ्वासाष्टक- मधिकं स्थातव्यम्।।
कायोत्सर्ग क्यों?
कायोत्सर्ग के कुछ मुख्य प्रयोजनों को निम्न बिन्दुओं में प्रस्तुत किया जा सकता है—
★ अमंगल या अपशकुन के निवारण हेतु—किसी कार्य हेतु बाहर जाते समय यदि अपशकुन हो जाए तो आठ श्वासोच्छ्वास (एक नमस्कार महामंत्र) का कायोत्सर्ग करके अथवा आगम के दो श्लोकों का ध्यान करके फिर जाना चाहिए। दूसरी बार अपशकुन होने पर सोलह श्वासोच्छ्वास का तथा तीसरी बार अपशकुन होने पर रुककरशुभ शकुन की प्रतीक्षा करनी चाहिए।२ व्यवहार भाष्य के अनुसार तीसरी बार अपशकुन होने पर बत्तीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए। चौथी बार अपशकुन होने पर बाहर नहीं जाना चाहिए और न ही कोई नया कार्य प्रारम्भ करना चाहिए।३
२. आवचू २ पृ. २६६, २६७।
३. व्यभा ११७, ११८।
★ अस्वास्थ्य की स्थिति में भी कायोत्सर्ग का प्रयोग किया जाता था। प्रथम दिन कायोत्सर्ग, दूसरे दिन निर्विगय फिर तीसरे दिन कायोत्सर्ग और चौथे दिन निर्विगय—इस प्रकार नौ दिन का प्रयोग किया जाता था।४
४. व्यभा २१३५, टी प. ७७।
★ विजयोदया टीका के अनुसार यह शरीर अशुचिमय, अनित्य, अपाययुक्त, दुर्वह, असार और दु:ख का हेतु है, यह चिन्तन करके शरीर की ममता का निवारण करने के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए५ तत्त्वार्थ राजवार्तिक के अनुसार नि:संगत्व, निर्भयत्व, जीवन की आकांक्षा का त्याग, दोषों का उच्छेद तथा मोक्षमार्ग की प्रभावना—इन कारणों से व्युत्सर्ग करना चाहिए।६
५. भआविटी पृ. १६१।
६. तराज ९/२६, पृ. ६२५; नि:सङ्गत्वं निर्भयत्वं जीविता- शाव्युदास: दोषोच्छेदो मोक्षमार्गभावनापरत्वमित्येव- माद्यर्थो व्युत्सर्गोऽभिधीयते।
★ देवता के आह्वान के लिए कायोत्सर्ग किया जाता था। निशीथभाष्य में एक प्रसंग आता है कि भयंकर अटवी में रास्ता भूलने पर वृषभ साधुओं ने वनदेवी का आह्वान करने के लिए कायोत्सर्ग किया। उसका आसन कम्पित हुआ। प्रकट होकर उसने सही मार्ग का पथदर्शन किया।७ अमुक व्यक्ति व्यन्तरदेव से प्रभावित होकर उपद्रव कर रहा है अथवा धातुओं के कुपित होने के कारण, इसका ज्ञान करने के लिए देवता की आराधना हेतु कायोत्सर्ग किया जाता था। देवता के कथन के अनुसार उसकी चिकित्सा की जाती थी।८
७. निभा ५८१९, चू पृ. ११८।
८. व्यभा १०९८, मटी प ३२।
★ दो व्यक्तियों में सही और गलत का निर्णय करने के लिए देवता का कायोत्सर्ग किया जाता था।१
१. व्यभा १२४७, मटी प ६१।
★ अनुयोग का प्रारम्भ करने के लिए कायोत्सर्ग किया जाता है।२ निशीथभाष्य एवं चूर्णि में उल्लेख मिलता है कि स्वाध्याय की प्रस्थापना हेतु उद्घाट कायोत्सर्ग करना चाहिए।
२. व्यभा २६५१, मटी प ३७; अनुयोगारंभणिमित्तं कायोत्सर्गम्।
★ उपाश्रय में कहीं किसी का दांत गिर जाए तो उसकी गवेषणा करनी चाहिए। मिल जाने पर सौ हाथ की दूरी पर उसका परिष्ठापन करना चाहिए। यदि दांत न मिलें तो उद्घाट कायोत्सर्ग करके स्वाध्याय प्रारम्भ करना चाहिए।३
३. निभा ६२३२, चू पृ. २३७ ; जति दंतो पडितो सो पयत्ततो गवेसियव्वो, जइ दिट्ठो तो हत्थसतातो परं विगिंचियव्वो। अह ण दिट्ठो तो उग्घाडकाउस्सग्गं काउं सज्झायं करेंति।
★ सूक्ष्म प्रमाद पर विजय प्राप्त करने के लिए कायोत्सर्ग करना चाहिए।४
४. पंव ४७९;
जीवो पमायबहुलो, तब्भावणभाविओ य संसारे।
तत्थ वि संभाविज्जइ, सुहुमो सो तेण उस्सग्गो।।
★ स्वाध्याय के कालग्रहण के लिए पांच मंगल (आठ श्वासोच्छ्वास का) कायोत्सर्ग किया जाता है।५ कुछ आचार्य मानते हैं कि पांच श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए।
५. आवनि ९५४; हाटी २ प १७३।
★ मलयगिरि के अनुसार श्रद्धा, मेधा, धृति और धारणा के विकास हेतु कायोत्सर्ग करना चाहिए।६
६. व्यभा ५४६, मटी प. २९; करेमि काउस्सग्गं निरुवसग्गवत्तियाए सद्धाए मेहाए धिईए धारणाए जाव वोसिरामि।
★ प्राचीनकाल में सभी एकरात्रिकी आदि प्रतिमाओं के अनुष्ठान को निरुपसर्ग पूर्ण करने के लिए पहले कायोत्सर्ग किया जाता था।७
७. व्यभा ७९८, टी प ९६, निरुवस्सग्गनिमित्तं उस्सग्गं वंदिऊण आयरिए।
आचार्य महाप्रज्ञ के शब्दों में कायोत्सर्ग करने के निम्न प्रयोजन हो सकते हैं—
★ शक्ति की सुरक्षा के लिए।
★ स्वभाव-परिवर्तन के लिए।
★ ज्ञाता-द्रष्टा भाव की उपलब्धि के लिए।
★ विवेक चेतना के जागरण हेतु।
★ चित्त की शुद्धि के लिए।
★ समस्या-समाधान के लिए।
★ प्राण-संतुलन के लिए।
★ तनाव एवं भार-मुक्ति के लिए।
★ प्रज्ञा-जागरण के लिए।
व्युत्सर्ग तप और व्युत्सर्ग प्रायश्चित्त में अन्तर
राजवार्तिक में आचार्य अकलंक ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि प्रायश्चित्त के भेदों में व्युत्सर्ग का उल्लेख है तथा निर्जरा के बारह भेदों में भी व्युत्सर्ग आन्तरिक तप है, यह पुनरुक्ति क्यों? इसका उत्तर देते हुए आचार्य कहते हैं कि अतिचार होने पर उसकी शुद्धि हेतु प्रायश्चित्त में प्राप्त व्युत्सर्ग नियत काल के लिए किया जाता है, लेकिन तप रूप में उल्लिखित व्युत्सर्ग सतत करणीय है।१
१. तराज ९/२६, पृ. ६२५।
कायोत्सर्ग करने का स्थान एवं दिशा
कायोत्सर्ग ऐसे स्थान पर करना चाहिए, जिससे स्वयं को एवं दूसरों को कोई विघ्न-बाधा न आए। उच्चार-प्रस्रवण आदि आवश्यक कार्य सम्पन्न करने के बाद भिक्षु जब गुरु के समक्ष ईर्यापथिकी प्रतिक्रमण करे तो उस समय कायोत्सर्ग करते हुए गुरु के बगल में खड़ा होकर कायोत्सर्ग न करे, उसके उच्छ्वास के स्पर्श से गुरु को क्लान्ति हो सकती है। आगे भी खड़ा न रहे, इससे अविनय प्रकट होता है और लोकव्यवहार के विरुद्ध होता है। गुरु के पीछे खड़ा होकर भी कायोत्सर्ग न करे, इससे वायु का निरोध होने से गुरु अस्वस्थ हो सकते हैं।२
२. ओभा १५३;
पक्खे उस्सासाई, पुरतो अविणीय मग्गओ वाऊ।
निक्खम-पवेसवज्जण, भावासण्णे गिलाणाई।।
ओघनिर्युक्ति में इस संदर्भ में विमर्श किया गया है कि साधु को निष्क्रमण और प्रवेश के रास्ते को छोड़कर कायोत्सर्ग करना चाहिए। आने-जाने के रास्ते में कायोत्सर्ग करने से निम्न दोष उत्पन्न हो सकते हैं—
★ उच्चार आदि से पीड़ित साधु वहां से बाहर नहीं जा सकने से उसे रोग हो सकता है। यदि वह उस रास्ते से जाता है तो कायोत्सर्ग का भंग होता है।
★ भिक्षा लेकर आने वाला साधु अंदर न जाने के कारण भार से क्लान्त हो सकता है।
★ कोई तपस्वी साधु गर्मी में संतप्त होकर भिक्षा लेकर आया है, वह यदि खड़े-खड़े प्रतीक्षा करे तो उसे मूर्च्छा हो सकती है।
★ अन्य सामान्य साधु भी गर्मी से तप्त होकर आया है तो उसको परिताप हो सकता है।
★ यदि ये सभी कायोत्सर्ग में स्थित उस मुनि को स्पर्श करते हुए या हटाते हुए अंदर प्रवेश करें तो आपस में कलह हो सकता है, इसलिए अव्याबाध स्थान में कायोत्सर्ग करना चाहिए।
★ कायोत्सर्ग करते समय यदि वहां कोई गृहस्थ होता है तो मुनि को बिना प्रमार्जन किए ही कायोत्सर्ग में स्थित हो जाना चाहिए, अन्यथा रजोहरण और निषद्या से कायोत्सर्ग के स्थान का प्रमार्जन करके कायोत्सर्ग में स्थित होना चाहिए।३
३. ओभा १५४, टी प १०७;
भारे वेयणखमगुण्हमुच्छपरियावछिंदणे कलहो।
अव्वाबाहे ठाणे, सागारपमज्जणा जयणा।।
कायोत्सर्ग पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करना चाहिए।४
४. भआ ५५२।
कायोत्सर्ग के लाभ
जिनभद्रगणि के अनुसार तीनों योगों में काययोग प्रमुख है। काया को स्थिर करने का अर्थ है— मन और वचन की चंचलता को स्थिर करना।१ उत्तराध्ययन सूत्र में कायगुप्ति का फल बताया है कि इससे अशुभ प्रवृत्ति का निरोध होता है। कायिक स्थिरता वाला जीव पाप कर्म के हेतुओं (आश्रवों) का निरोध करता है।२ उत्तराध्ययन सूत्र में गौतम गणधर ने भगवान महावीर से पूछा—'कायोत्सर्ग करने से जीव को क्या प्राप्त होता है?' भगवान ने उनको उत्तर देते हुए कहा—'कायोत्सर्ग से जीव अतीत और वर्तमान के प्रायश्चित्त योग्य कर्मों की विशुद्धि करता है। प्रायश्चित्त से विशुद्ध जीव भार उतार देने वाले भारवाहक की भांति निर्वृतहृदय—स्वस्थ और भारहीन ह्रदय वाला हो जाता है। कायोत्सर्ग से अतिचार का भार उतरता है, इसलिए वह निर्वृत हृदय वाला हो जाता है। वह प्रशस्त ध्यान में लीन होकर सुखपूर्वक विहार करता है।'३
१. विभा ३५९, महेटी पृ १०५,१०६।
२. उ २९/५६।
३. उ २९/१३ काउस्सग्गेणं तीयपडुप्पन्नं पायच्छित्तं विसोहेइ। विसुद्धपायच्छित्ते य जीवे निव्वुयहियए ओहरियभारोव्व भारवहे पसत्थज्झाणोवगए सुहंसुहेणं विहरइ।
निर्युक्तिकार ने कायोत्सर्ग को मोक्ष मार्ग के रूप में उपदिष्ट किया है।४ मूलाचार के अनुसार कायोत्सर्ग घाती कर्मों का नाश करने वाला तथा जिनेश्वर देव द्वारा सेवित और उपदिष्ट है। चूर्णिकार के अनुसार चारित्र में हुए व्रण की चिकित्सा कायोत्सर्ग द्वारा होती है। उत्तराध्ययन आदि आगमों में स्थान-स्थान पर मुनि के लिए अनेक बार कायोत्सर्ग करने का निर्देश है तथा इसे सब दु:खों का विमोचक कहा है।५ ग्रंथकार ने प्रश्न उपस्थित किया है कि बार-बार कायोत्सर्ग करने से क्या पुनरुक्ति दोष नहीं होगा? निर्युक्तिकार ने इसको समाहित करते हुए कहा—'स्वाध्याय, ध्यान,तप, औषधि, उपदेश, स्तुति, आज्ञा और संतों के गुणोत्कीर्तन में पुनरुक्ति दोष नहीं होता।६ अत: मुनि को दिन में अनेक बार कायोत्सर्ग का अभ्यास करना चाहिए।' निर्युक्तिकार ने कायोत्सर्ग से होने वाले लाभों का उल्लेख किया है—
४. आवनि १००७।
५. उ २६/३८, ४१, ४६, ४९।
६. आवनि १०१४।
१. देह की जड़ता का नाश
२. मति की जड़ता का विशोधन
३. सुख-दु:ख को सहन करने की ताकत
४. अनुप्रेक्षा
५. ध्यान की भूमिका
शारीरिक जड़ता का नाश :— शरीर में कफ की प्रधानता से जड़ता उत्पन्न होती है। कायोत्सर्ग से कफ प्रकृति संतुलित होती है, जिससे शरीर की जड़ता समाप्त हो जाती है।
मति की जड़ता का विशोधन :— कायोत्सर्ग से एकाग्रता का विकास होता है, जिससे बौद्धिक जड़ता दूर होकर वैचारिक शक्ति का जागरण होता है।
सुख-दु:ख तितिक्षा—कायोत्सर्ग भेद विज्ञान का प्रयोग है। इससे शरीर और आत्मा की भिन्नता का बोध होता है। भेद विज्ञान सधने पर किसी भी अनुकूल-प्रतिकूल परिस्थिति को सहन करना सरल हो जाता है।
अनुप्रेक्षा—कायोत्सर्ग द्वारा अनित्य आदि भावनाओं से मन को भावित करने का अवसर प्राप्त होता है।
एकाग्रता—शारीरिक हलन-चलन कम होने से एकाग्रता बढ़ती है। एकाग्रता से शुभ ध्यान करने का अवसर प्राप्त होता है।१
१. आवनि ९९६/१।
यहां अंतिम दो लाभों में कायोत्सर्ग साधन है तथा ध्यान और अनुप्रेक्षा साध्य है। अग्रिम भूमिका में ध्यान और अनुप्रेक्षा साधन बन जाते हैं तथा चौदहवें गुणस्थान में पूर्णत: कायोत्सर्ग सध जाता है। शरीर मेरु पर्वत की भांति निष्प्रकम्प हो जाता है। कायोत्सर्ग की इहलौकिक फल-प्राप्ति में निर्युक्तिकार ने सुभद्रा, उदितोदय, श्रेष्ठिभार्या और सौदास राजा आदि कथानकों२ का संकेत किया है तथा परलोक की दृष्टि से स्वर्ग और सिद्धि की प्राप्ति का उल्लेख किया है।
२. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ९०-९३।
कायोत्सर्ग की सबसे बड़ी फलश्रुति है— भेदविज्ञान की अनुभूति। कायोत्सर्ग से शरीर के प्रति ममत्व-बुद्धि का विसर्जन होता है। जैसे म्यान में रखी तलवार और म्यान— ये दोनों भिन्न-भिन्न हैं, वैसे ही शरीर में आत्मा रहती है, पर शरीर और आत्मा भिन्न-भिन्न हैं, इस स्थिति को प्राप्त करना, विदेह की स्थिति का अनुभव करना कायोत्सर्ग है।३
३. व्यभा ४३९९, जीभा ५४०।
विज्ञान के अनुसार कायोत्सर्ग/शिथिलीकरण के लाभों को निम्न बिंदुओं में प्रस्तुत किया जा सकता है—
★ लेक्टिक एसिड कम होती है, जिससे शारीरिक उष्णता कम होती है।
★ मांसपेशियां लचीली बनती है।
★ प्रसन्नता देने वाली अल्फा तरंगें पैदा होती हैं।
★ प्राणधारा का संतुलन सधता है।
★ स्नायुतंत्र स्फूर्त हो जाते हैं।
★ अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
★ रोग प्रतिरोधात्मक शक्ति बढ़ती है।
कायोत्सर्ग के दोष
निर्युक्तिकार ने सूक्ष्मदृष्टि से कायोत्सर्ग के २१ दोष बताए हैं—
१. घोटक—घोड़े की भांति पैरों को ऊपर करके या मोड़कर अर्थात् विषम स्थिति में रखकर कायोत्सर्ग करना।४
४. मूलाटी पृ ४८६; तुरग: स यथा एकं पादमुत्क्षिप्य विनम्य वा तिष्ठति तथा य: कायोत्सर्गेण तिष्ठति तस्य घोटकसदृशो घोटकदोष:।
२. लता—तेज हवा से प्रेरित लता की भांति प्रकम्पित होते हुए कार्योत्सर्ग करना।१
१. प्रसा २४९; कंपइ काउस्सग्गे, लयव्व खरपवणसंगेणं।
३. स्तम्भ—खंभे का सहारा लेकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना स्तम्भ दोष है। मूलाचार के टीकाकार ने इसका एक अन्य अर्थ भी किया है—खंभे की भांति शून्य हृदय होकर कायोत्सर्ग करना।२
२. मूलाटी पृ ४८६; स्तम्भवत् शून्यहृदयो वा तत् साहचर्येण स एवोच्यते।
४. कुड्य—भींत का सहारा लेकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना कुड्य दोष है। आचार्य वसुनंदि के अनुसार कुड्य आदि का सहारा तो उपलक्षण मात्र है। अन्य किसी वस्तु का सहारा भी नहीं लेना, यह इस दोष से सूचित है।३
३. मूलाटी पृ ४८६; साहचर्यादुपलक्षणमात्रमेत- दन्यदप्याश्रित्य न स्थातव्यमिति ज्ञापयति।
५. माल—ऊपर की छत से शिर को सटाकर कायोत्सर्ग करना माल दोष है। आचार्य वसुनंदि ने इस दोष की व्याख्या भिन्न रूप में की है। पीढा आदि आसन पर ऊपर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना अथवा मस्तक के ऊपर जो कुछ हो, उसका आश्रय लेकर कायोत्सर्ग करना माल दोष है।४
४. (क) मूलाटी पृ ४८६; मालापीठाद्युपरि स्थानं अथवा मस्तकादूर्ध्वं यत्तदाश्रित्य मस्तकस्योपरि यदि किंचिदत्र गतिस्तथापि यदि कायोत्सर्ग: क्रियते, स मालदोष:।
(ख) प्रसा २५०; माले य उत्तमंगं, अवठंभिय कुणइ उस्सग्गं।
६. शबरी—चूर्णिकार के अनुसार वस्त्र रहित भीलनी की भांति अपने गुह्य प्रदेश को हाथों से ढककर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना शबरी दोष है।५ मूलाचार में शबरी के स्थान पर शबर और वधू— इन दोनों दोषों का मिलाकर शबरवधू शब्द का प्रयोग हुआ है। टीकाकार वसुनंदि ने इसकी व्याख्या भी भिन्न की है। उनके अनुसार भीलनी की भांति दोनों जंघाओं से जंघाओं को संपीड़ित करके खड़े होकर कायोत्सर्ग करना शबरवधू दोष है।६
५. आवचू २ पृ २६८; सबरी जहा सागारियमग्गं अच्छाएति।
प्रसा २५१;
सबरी वसणविरहिता, करेहिं सागारियं जह ठएइ।
ठइऊण गुज्झदेसं, करेति इय कुणति उस्सग्गं।।
६. मूलाटी पृ ४८६; शबरवधूरिव जंघाभ्यां जघनं निपीड्य कायोत्सर्गेण तिष्ठति तस्य शबरवधूदोष:।
७. वधू—कुलवधू की भांति सिर झुकाकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना वधू दोष है।७
७. आवचू २ पृ २६८; वहू जहा ओमत्था ठाति, हेट्ठाहुत्तं मुहं करोतीत्यर्थ:।
८. निगड—निगड़बद्ध व्यक्ति की भांति पैरों को सटाकर या चौड़ा करके खडे़ होकर कायोत्सर्ग करना निगड़ दोष है।८ आचार्य वसुनंदि ने केवल दोनों पैरों के बीच महद् अंतराल की बात कही है।९
८. आवचू २ पृ २६८; णियलियओ जथा पादे मेलेत्ता ठाति, अतिविसाले वा करेति।
९. मूलाटी पृ ४८६; निगडपीडित इव पादयोर्महदन्तरालं कृत्वा यस्तिष्ठति कायोत्सर्गेण तस्य निगडदोष:।
९. लम्बोत्तर—चोलपट्ट को अविधि से नाभि से ऊपर बांधकर उसे घुटनों तक रखकर कायोत्सर्ग करना लम्बोत्तर दोष है।१० आचार्य वसुनंदि ने इस दोष की व्याख्या भिन्न प्रकार से की है। उनके अनुसार नाभि से ऊपर का भाग लम्बा या चौड़ा करके कायोत्सर्ग में स्थित होकर शरीर को अधिक ऊंचा या नीचा करना लम्बोत्तर दोष है।१
१०. आवचू २ पृ २६८; लंबुत्तरं जण्णुगाणि पावेति चोलपट्टगं उवरिं वा णाभिं चोलं दिंति।
१. मूलाटी पृ ४८६; लम्बमानो नाभेरूर्ध्वभागो भवति वा कायोत्सर्गस्थस्योन्नमनमधोनमनं वा च भवति, तस्य लम्बोत्तरदोषो भवति।
१०. स्तनदृष्टि—शीत या मच्छर आदि से बचने के लिए जैसे स्त्री चोलपट्ट से स्तनों को ढ़क लेती है, वैसे ही अज्ञानवश चोलपट्ट से स्तनों को ढ़ककर या बांधकर कायोत्सर्ग करना स्तनदृष्टि दोष है।२ आचार्य वसुनंदि के अनुसार कायोत्सर्ग में स्थित जिस व्यक्ति की दृष्टि अपने स्तनभाग पर रहती है, उसके स्तनदृष्टि नामक दोेष होता है।३ शब्द के आधार पर आचार्य वसुनंदि की व्याख्या सम्यक् प्रतीत होती है।
२. आवचू २ पृ २६८; थणए अच्छाएति चोलपट्टेणं जहा इत्थी सीतादीहिं अच्छति।
३. मूलाटी पृ ४८६।
११. उद्धि—कायोत्सर्ग का यह दोष दो प्रकार से होता है— बाह्य उद्धिका और आभ्यन्तर उद्धिका। दोनों पंजों को फैलाकर तथा एड़ियों को सटाकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना बाह्य उद्धिका दोष है। इसी अवस्था में एडियों को फैलाकर दोनों अंगूठों को सटाकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना आभ्यंतर उद्धिका दोष है।४ मूलाचार में इस दोष का उल्लेख नहीं है।
४. आवचू २ पृ २६८; बाहिरओद्धी पण्हिताओ मेलेत्ता अग्गपादे बाहिराहुत्ते करेति, अब्भिंतरउड्ढि अग्गपादे मेलेत्ता पण्हिताओ वित्थारेति।
१२. संयती—सूती कपडे़ से साध्वी की भांति शरीर को ढककर कायोत्सर्ग करना संयती दोष है।५
५. आवचू २ पृ २६८; संजती पाउएणं ठाति।
१३. खलिन—रजोहरण स्खलित हो जाए, इस रूप में उसे आगे रखकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना खलिन दोष है।६ प्रवचनसारोद्धार के अनुसार रजोहरण को आगे रखकर कायोत्सर्ग करना खलिन दोष है।७ मूलाचार की टीका के अनुसार लगाम पीडित अश्व की भांति दांत किटकिटाते हुए मस्तक को करके कायोत्सर्ग करना खलिन दोष है।८
६. आवचू २ पृ २६८; रयहरणं जथा खलितं तधा धरेति।
७. प्रसा २५७; ठायइ खलिणं व जहा, रयहरणं अग्गओ काउं।
८. मूलाटी पृ ४८७; खलीनपीडितोऽश्व इव दंतकटकटं मस्तकं कृत्वा कायोत्सर्गं करोति तस्य खलीनदोष:।
१४. वायस—काक की भांति दृष्टि को इधर-उधर घुमाते हुए कायोत्सर्ग करना वायस दोष है।९
९. (क) प्रसा २५८; भामेति तह य दिट्ठि, चलचित्तो वायसोव्व उस्सग्गे।
(ख) आवचू २ पृ २६८; वायसो जथा दिट्ठि भमाडेति।
(ग) मूलाटी पृ ४८७; काक इव पार्श्वं पश्यति तस्य वायसदोष:।
१५. कपित्थ—जूं आदि के भय से कपित्थ फल की भांति जंघाओं के बीच गोलाकार कपड़ा रखकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना कपित्थ दोष है।१० आचार्य वसुनंदि ने इसका अर्थ कुछ भिन्न किया है। उनके अनुसार कपित्थ—कैथे के फल की भांति मुष्टि करके कायोत्सर्ग करना कपित्थ दोष है।११
१०. प्रसा २५८, टी प ६०।
११. मूलाटी पृ ४८७; य: कपित्थफलवन्मुष्टि कृत्वा कायोत्सर्गेण तिष्ठति तस्य कपित्थदोष:।
१६. शीष-प्रकम्पन—यक्षाविष्ट व्यक्ति की भांति सिर को हिलाते हुए कायोत्सर्ग करना शीष प्रकम्पन दोष है।१
१. प्रसा २५९; सीसं पंकपमाणो, जक्खाइट्ठोव्व कुणइ उस्सग्गं।
१७. मूक—मूक की भांति कायोत्सर्ग में हूं शब्द करने से मूक दोष होता है।२ आचार्य वसुनंदि ने इस दोष की कुछ भिन्न व्याख्या की है। उनके अनुसार कायोत्सर्ग में मूक की भांति मुखविकार और नाक सिकोड़ना आदि करना मूकित नामक दोष है।३
२. (क) आवचू २ पृ २६८; मूओ जहा हुंएति अच्चंतं एसो एवं गुणुगणेंतो अणुप्पेहिति।
(ख) प्रसा २५९; मूयव्व हुयहुयंतो तहेव छिज्जंतमादीसु।
३. मूलाटी पृ ४८७; मूक इव कायोत्सर्गेण स्थितो मुखविकारं नासिकाविकारं च करोति तस्य मूकितदोष:।
१८. अंगुलि—आलापकों की गणना के लिए अंगुलियों को चलाते हुए कायोत्सर्ग करना अंगुलि दोष है।४
४. आवचू २ पृ २६८; आलावए वा गणेइ संठावेइ वा।
१९. भमुह—भौंहों को नचाते हुए कायोत्सर्ग करना भमुह—भ्रू दोष है।५ मूलाचार की टीका में इस दोष का नाम भ्रूविकारदोष है।६
५. आवचू २ पृ २६८; भमुहा वा चालेइ काउस्सग्गे। ठिओ छिज्जंते वा भमुहाओ चालेइ।
६. मूलाटी पृ ४८७, भ्रूविकार: कायोत्सर्गेण स्थितो यो भ्रूविक्षेपं करोति, तस्य भ्रूविकारदोष:।
२०. वारुणी—मदिरा-पान किए हुए व्यक्ति की भांति बुद्बुदाते हुए कायोत्सर्ग करना वारुणी दोष है। आवश्यकचूर्णि में इसके तीन अर्थ किए हैं—वानर—बंदर, वारण—हाथी तथा वारुणी पाठ रखने पर मदिरा।७ आचार्य वसुनंदि के अनुसार मदिरापायी व्यक्ति की भांति झूमते हुए कायोत्सर्ग करना वारुणीपायी दोष है।८
७. आवचू २ पृ २६९; वारुणी सुरा जहा बुडबुडेति अणुप्पेहिंतो।
८. मूलाटी पृ ४८७; वारुणीपायीव—सुरापायीवेति घूर्णमान: कायोत्सर्ग: करोति तस्य वारुणीपायीदोष:।
२१. प्रेक्षा—बंदर की भांति होठों को लम्बा करते हुए कायोत्सर्ग करना प्रेक्षा दोष है।९ चूर्णिकार ने पेहा दोष की कोई व्याख्या नहीं की है। प्रवचनसारोद्धार में 'पेहा' दोष के अन्तर्गत वानर की भांति ओष्ठपुटों को चलाते हुए कायोत्सर्ग करना अर्थ किया है। गहराई से चिंतन करने पर ऐसा लगता है कि पेहा—प्रेक्षा दोष का अर्थ होना चाहिए दसों दिशाओं में देखते हुए कायोत्सर्ग करना। मूलाचार में वारुणीपायी के बाद दिशावलोकन दोष का उल्लेख है। इसके अन्तर्गत दश दिशाओं को देखते हुए कायोत्सर्ग करने को दोषयुक्त कहा है। संभव लगता है कि यहां भी पेहा शब्द से दशों दिशाओं में देखते हुए कायोत्सर्ग करना होना चाहिए, लेकिन यह अर्थ-परम्परा सुरक्षित नहीं रही। टीकाकार ने भी कायोत्सर्ग के दोषों की व्याख्या नहीं की है। केवल प्रवचनसारोद्धार की गाथाओं को उद्धृत किया है। मूलाचार में इन दोषों के अतिरिक्त निम्न दोषों का उल्लेख भी है—
९. (क) आवचू २ पृ २६८; वाणरो जहा ओट्ठे लंबावेइ एवं उट्ठे लंबावेइ काउस्सग्गे ठिओ।
(ख) प्रसा २६१; अणुपेहंतो तह वाणरोव्व चालेइ ओट्ठपुडे।
युग—जुआ पीडित बैल की भांति गर्दन पसारकर कायोत्सर्ग करना।१
१. मूलाटी पृ ४८७; युगनिपीडितबलीवर्दवद् ग्रीवां प्रसार्य तिष्ठति कायोत्सर्गेण तस्य युगदोष:।
ग्रीवोन्नमन—ग्रीवा को बहुत अधिक ऊंची करके कायोत्सर्ग करना ग्रीवोन्नमन दोष है।
प्रणमन—गरदन को बहुत अधिक झुकाकर कायोत्सर्ग करना प्रणमन दोष है।
निष्ठीवन—कायोत्सर्ग में थूकना या खंखारना निष्ठीवन नामक दोष है।
अंगामर्श—कायोत्सर्ग में स्थित होकर दूसरे के शरीर का स्पर्श करना अंगामर्श नामक दोष है। आवश्यकनिर्युक्ति में कायोत्सर्ग के २१ दोषों का वर्णन है, जबकि मूलाचार में ३२ दोषों का उल्लेख है। वहां युग एवं दिशावलोकन के दश दोष—ये ११ दोष अतिरिक्त हैं।
चारित्रसार की टीका में कायोत्सर्ग के निम्न ३२ दोष मिलते हैं। इनमें अधिकांश दोष कुछ नाम परिवर्तन के साथ आवश्यक निर्युक्ति से मिलते हैं तथा कुछ अतिरिक्त दोष भी हैं—१. घोटकपाद, २. लतावक्र ३. स्तम्भावष्टम्भ, ४. कुड्याश्रित, ५. मालिकोद्वहन, ६. शबरीगुह्यगूहन. ७. श्रृंखलित, ८. लम्बित, ९. उत्तरित, १०. स्तनदृष्टि, ११. काकावलोकन, १२. खलीनित, १३. युगकन्धर, १४. कपित्थमुष्टि, १५. शीर्षप्रकम्पित, १६. मूकसंज्ञा, १७. अंगुलिचालन, १८. भ्रूक्षेप, १९. उन्मत्त २०. पिशाच, २१. पूर्वदिशावलोकन, २२. आग्नेयदिशावलोकन, २३. दक्षिणदिशावलोकन, २४. नैऋत्यदिशावलोकन, २५. पश्चिमदिशावलोकन, २६. वायव्यदिशावलोकन, २७. उत्तर-दिशावलोकन, २८. ईशानदिशावलोकन, २९. ग्रीवोन्नमन, ३०. ग्रीवावनमन, ३१. निष्ठीवन, ३२. अंग-स्पर्श। अनगारधर्मामृत में भी नामों में कुछ भेद है।२
२. चासाटी १५६/२, अनध ८/११२-२२।
भगवती आराधना की विजयोदया टीका में कायोत्सर्ग के इन दोषों के क्रम में अंतर है तथा कहीं-कहीं दो दोषों को एक साथ मिला दिया है। वहां कायोत्सर्ग के केवल १६ दोष ही उल्लिखित हैं।३
३. भआविटी पृ १६३।
प्रत्याख्यान
जैसे मकान को साफ करने के पश्चात् भविष्य में उसमें गंदगी या कचरा न आए इसलिए दरवाजे और खिड़कियां बंद कर दी जाती हैं, वैसे ही प्रतिक्रमण और कायोत्सर्ग के द्वारा आत्मशुद्धि होने पर पुन: भविष्य के लिए पाप आने के मार्ग को बंद करना प्रत्याख्यान है।४ अनुयोगद्वार में प्रत्याख्यान को गुणधारणा नाम से अभिहित किया है।५ इसका तात्पर्य है कि प्रत्याख्यान करने वाला अनेक गुणों को प्राप्त करता है। जिन अतिचारों की शुद्धि आलोचना, प्रतिक्रमण और कायोत्सर्ग के द्वारा नहीं होती, उनकी शुद्धि तप और प्रत्याख्यान से होती है।१
४. योगसार ५/५१।
५. अनुद्वा. ७४/१।
१. आवचू २ पृ. २७२; जो अतियारो आलोयण- पडिक्कमण-काउस्सग्गेहिं ण सुज्झति, सो तवेण पच्चक्खाणेण य विसोधिज्जति।
मन, वचन और काया के द्वारा होने वाली अनिष्टकारक और बंधकारक प्रवृत्ति का निषेध करना प्रत्याख्यान है।२ प्रवचनसारोद्धार की टीका के अनुसार अविरति युक्त प्रवृत्ति का मर्यादापूर्वक त्याग करना प्रत्याख्यान है।३
२. आवहाटी २, पृ. २०८; प्रत्याख्यायते—निषिध्यतेऽनेन मनोवाक्कायक्रियाजालेन किंचिदनिष्टमिति प्रत्याख्यानम्।
३. प्रसाटी पृ. ४३; प्रतीति—अविरतिस्वरूपप्रभृति प्रतिकूलतया आमर्यादया आकारकरणस्वरूपया आख्यानं—कथनं प्रत्याख्यानम्।
आचार्य कुंदकुंद ने निश्चय नय परक व्याख्या करते हुए कहा है कि समस्त जल्प को छोड़कर अनागत शुभ और अशुभ का निवारण करके जो आत्मा का ध्यान करता है, वह प्रत्याख्यान है।४ उनके अनुसार जब व्यक्ति संसार के सभी पदार्थों को पर मानकर प्रत्याख्यान कर देता है, तब उसका प्रत्याख्यान ही नियम से ज्ञान बन जाता है।५
४. नियमसार ९५;
मोत्तूण सयलजप्पमणागयसुहमसुहवारणं किच्चा।
अप्पाणं जो झायदि, पच्चक्खाणं हवे तस्स।।
५. समयसार ३४;
सव्वे भावे जम्हा, पच्चक्खाई परे त्ति णादूणं।
तम्हा पच्चक्खाणं, णामं णियमा मुणेयव्वं।।
प्रत्याख्यान, नियम, अभिग्रह, विरमण, व्रत, विरति, आश्रवद्वारनिरोध और निवृत्ति—ये प्रत्याख्यान के एकार्थक हैं। पंचाशक प्रकरण में प्रत्याख्यान के तीन एकार्थक शब्द मिलते हैं—प्रत्याख्यान, नियम और चरित्रधर्म।६
६. पंचा ५/२; पच्चक्खाणं नियमो, चरित्तधम्मो य होंति एगट्ठा।
मूलाचार में पांचवां आवश्यक प्रत्याख्यान तथा छठा कायोत्सर्ग है। लेकिन आवश्यकों के क्रम में आवश्यक निर्युक्ति का क्रम सम्यक् प्रतीत होता है, क्योंकि चौथे आवश्यक में साधक अतीत के दोषों का प्रतिक्रमण करता है, फिर पांचवें में दोष-विशुद्धि के लिए कायोत्सर्ग करता है। छठे आवश्यक में अकरणीय को पुन: न करने के लिए प्रत्याख्यान करता है। स्वयं मूलाचार के कर्ता इस बात का उल्लेख करते हैं कि तीन गुप्ति, पांच व्रत—षड्जीवनिकाय तथा दश धर्म आदि के व्यतिक्रम से जो दोष अर्जित हुए, उनकी विशुद्धि कायोत्सर्ग से होती है।
भगवती आराधना के टीकाकार ने प्रत्याख्यान के तीन भेद किए हैं—
१. मन: प्रत्याख्यान—भविष्य में अतिचारों का सेवन नहीं करूंगा, मन में ऐसा संकल्प करना।
२. वचन प्रत्याख्यान—भविष्य में अतिचारों का सेवन नहीं करूंगा, ऐसा बोलना।
३. काय प्रत्याख्यान—शरीर के द्वारा भविष्य में अतिचार का सेवन नहीं करना काय प्रत्याख्यान है।७
७. भआविटी पृ. ३८१।
प्रत्याख्यान के निक्षेप
निर्युक्तिकार ने प्रत्याख्यान के छह निक्षेप किए हैं—१. नाम २. स्थापना ३. द्रव्य ४. अदित्सा१ ५. प्रतिषेध ६. और भाव। मूलाचार में प्रतिषेध और अदित्सा प्रत्याख्यान के स्थान पर क्षेत्र२ और काल३ प्रत्याख्यान का उल्लेख है।४
१. आवनि १०४२।
२,३. भआविटी पृ. १५८—जिन क्षेत्रों में संयम-हानि हो अथवा संक्लेश पैदा हो, वहां जाने का त्याग करना क्षेत्र प्रत्याख्यान है।
काल का प्रत्याख्यान संभव नहीं है, लेकिन काल प्रत्याख्यान से टीकाकार ने काल साध्य क्रियाओं के प्रत्याख्यान को ग्रहण किया है, जैसे सन्ध्या-काल में अध्ययन और गमन न करने का प्रत्याख्यान।
४. मूला ६३४।
द्रव्य प्रत्याख्यान—किसी वस्त्र आदि द्रव्य की प्राप्ति के लिए कोई प्रत्याख्यान करता है तो वह द्रव्य प्रत्याख्यान है अथवा यदि कोई अनुपयुक्त होकर प्रत्याख्यान करता है तो वह भी द्रव्य प्रत्याख्यान है।५
५. आवहाटी २ पृ. २०९; द्रव्यभूत: अनुपयुक्त: सन् य: करोति तदप्यभीष्टफलरहितत्वात् द्रव्यप्रत्याख्यानमुच्यते।
द्रव्य प्रत्याख्यान के प्रसंग में टीकाकार ने एक राजकुमारी की कथा का उल्लेख किया है। एक राजा ने अपनी पुत्री का विवाह किसी अन्य राजा से किया। राजा की किसी कारण से मौत हो गई। राजा अपनी पुत्री को वापस अपने घर लेकर आ गया और उसे कहा कि अब तुम धर्म करो। वह पाषंडी साधुओं को दान देती थी। एक बार कार्तिक मास धर्ममास है, यह सोचकर उसने मांस खाने का त्याग कर दिया। कार्तिक मास पूर्ण होने पर मांस पकाने हेतु अनेक पशु लाए गए। उसने निर्ग्रन्थ साधुओं को दान देने के लिए उनको निमंत्रित किया। उन्होंने आहार ग्रहण किया, लेकिन मांस ग्रहण नहीं किया। उसने साधुओं से पूछा— 'क्या आपका कार्तिक मास पूरा नहीं हुआ?' साधुओं ने कहा— 'हमारे लिए यावज्जीवन कार्तिक मास है।' कारण पूछने पर साधुओं ने उसे धर्मकथा से प्रतिबुद्ध किया तथा मांस खाने के दोषों को बताया। वह संबुद्ध होकर प्रव्रजित हो गई। पहले उसका द्रव्य प्रत्याख्यान था, लेकिन बाद में उसने भाव प्रत्याख्यान कर लिया।६
६. आवहाटी २ पृ २०९।
अदित्सा प्रत्याख्यान—श्रमण या ब्राह्मण के आने पर कोई व्यक्ति यह कहे कि आपने जिस वस्तु की याचना की है, वह मेरी देने की इच्छा नहीं है। प्रतिषेधात्मक होने के कारण इसे अदित्सा प्रत्याख्यान के रूप में स्वीकृत किया गया है।७
७. आवमूभा २३९।
प्रतिषेध प्रत्याख्यान—किसी व्यक्ति के द्वारा कुछ मांगने पर यह कहना कि अमुक वस्तु मेरे पास नहीं है, यह प्रतिषेध प्रत्याख्यान है।८ टीकाकार इन दोनों प्रत्याख्यानों को स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि प्रतिषेध प्रत्याख्यान में देने की इच्छा नहीं है, ऐसी बात नहीं है, किन्तु पास में वस्तु न होने पर प्रतिषेध किया गया है, अत: प्रतिषेधात्मक होने के कारण यह प्रत्याख्यान ही है। अदित्सा प्रत्याख्यान में वस्तु होने पर भी देने की इच्छा नहीं होती, लेकिन प्रतिषेध में वस्तु का ही अभाव होता है।
८. आवमूभा २४०; अमुगं दिज्जउ मज्झं, नत्थि ममं तं तु होइ पडिसेहो।
भाव प्रत्याख्यान—भाव प्रत्याख्यान के भेद-प्रभेदों की मूल भाष्यकार ने विस्तृत व्याख्या की है। भाव प्रत्याख्यान के दो भेद हैं—श्रुतप्रत्याख्यान और नोेश्रुतप्रत्याख्यान। श्रुतप्रत्याख्यान के दो भेद हैं— पूर्वश्रुतप्रत्याख्यान एवं नोपूर्वश्रुतप्रत्याख्यान। आवश्यक निर्युक्ति की टीका में नोपूर्वश्रुतप्रत्याख्यान के स्थान पर अपूर्वश्रुतप्रत्याख्यान नाम है।
पूर्वश्रुतप्रत्याख्यान में नवें प्रत्याख्यान१ पूर्व का समावेश होता है और नोपूर्वश्रुतप्रत्याख्यान में आवश्यक का 'प्रत्याख्यान' अध्ययन तथा उपलक्षण से आतुरप्रत्याख्यान और महाप्रत्याख्यान आदि प्रकीर्णकों का समावेश होता है। नोश्रुतप्रत्याख्यान दो प्रकार का है—मूलगुण और उत्तरगुण। सर्वमूलगुण प्रत्याख्यान में यावज्जीवन के लिए पांच महाव्रत स्वीकृत किए जाते हैं तथा देशमूलगुण प्रत्याख्यान में पांच अणुव्रत आदि का समावेश है। उत्तरगुण प्रत्याख्यान के भी दो भेद किए हैं—सर्वोत्तरगुणप्रत्याख्यान तथा देशोत्तरगुणप्रत्याख्यान। उत्तरगुणप्रत्याख्यान के प्रकारान्तर से दो भेद हैं—
१. कपा १/१०९ पृ. १३१,१३२—जयधवला के अनुसार प्रत्याख्यान प्रवाद में नाम, स्थापना, द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से सम्बन्धित परिमित काल और अपरिमित काल रूप प्रत्याख्यान का वर्णन है।
इत्वरिक—साधु के कुछ अभिग्रह तथा श्रावक के चार शिक्षाव्रत इत्वरिक उत्तरगुण हैं।
यावत्कथिक—साधु का नियंत्रित प्रत्याख्यान यावत्कथिक है, जिसका हर परिस्थिति में पालन किया जाता है। श्रावक के तीन गुणव्रत यावत्कथिक हैं।२
२. श्रीभिक्षु भा. १ पृ. ४४६।
सर्वोत्तरगुण प्रत्याख्यान
सर्वउत्तरगुण प्रत्याख्यान में आहार का विविध रूपों में प्रत्याख्यान किया जाता है। यहां एक प्रश्न उपस्थित होता है कि जैसे कोई व्यक्ति प्राणातिपात का त्याग करता है तो वह दूसरों से प्राणातिपात करवाए या प्राणातिपात का अनुमोदन करे तो व्रत भंग होता है, इसी प्रकार आहार संबंधी प्रत्याख्यान में दूसरों को आहार देने अथवा आहार संबंधी उपदेश देने से व्रत भंग होता है या नहीं? यहां निर्युक्तिकार इसका स्पष्टी करण करते हुए कहते हैं कि यह प्रत्याख्यान तीन करण तीन योग से नहीं होता, अत: आचार्य या शैक्ष आदि को आहार करवाने या शुद्ध मुनि को आहार देने का उपदेश देने में व्रत भंग नहीं होता। ऐसा करने से वीर्याचार्य का पालन होता है।३
३. आवनि १०६७/३-५।
इसका तात्पर्य यह है कि स्वयं आहार का प्रत्याख्यान करने पर श्रावक दूसरों को आहार करवा सकता है तथा साधु को इन घरों में शुद्ध दान मिलेगा, इस प्रकार का आहार संबंधी उपदेश देने में कोई दोष नहीं लगता। निर्युक्तिकार ने 'जहसमाहि' शब्द का प्रयोग किया है, जिसका तात्पर्य है कि मुनि का जितना सामर्थ्य है, उतना करे। कोई साधु उपवास करते हुए भी किसी शैक्ष, ग्लान या आचार्य आदि को आहार लाकर देता है तो वह कल्प्य है। यदि उसके लाने की सामर्थ्य नहीं है तो वह तपस्या में दूसरों को दान का उपदेश दे सकता है।
निर्युक्तिकार ने केवल सर्वउत्तरगुण प्रत्याख्यान के दश भेदों का उल्लेख किया है— १. अनागत २. अतिक्रांत ३. कोटिसहित ४. नियंत्रित ५. साकार ६. अनाकार ७. परिमाणकृत ८. निरवशेष ९. संकेत और १०. अद्धा।१
१. स्था (१०/१०१) में ये प्रत्याख्यान के दस भेद हैं।
अनागत—अनागत काल में करणीय तप: कर्म वर्तमान में स्वीकार करना अनागत प्रत्याख्यान है। जैसे पर्युषण के समय गुरु की वैयावृत्य करने एवं तपस्वी, ग्लान तथा शैक्ष की सेवा करने में बाधा आएगी, अत: उसे पहले कर लेना अनागत प्रत्याख्यान है।२ चूर्णिकार ने इस प्रत्याख्यान की विस्तृत व्याख्या की है।३ आचार्य वसुनंदि के अनुसार चतुर्दशी को किए जाने वाले तप को त्रयोदशी को कर लेना अनागत प्रत्याख्यान है।४
२. आवनि १०५३, १०५४।
३. आवचू २ पृ. ३०८
४. मूलाटी पृ. ४७०
अतिक्रांत—गुरु की वैयावृत्य तथा तपस्वी और ग्लान की सेवा के कारण पर्युषणा में तप नहीं कर पाने से काल के बीत जाने पर जो तप:कर्म स्वीकार किया जाता है, वह अतिक्रांत प्रत्याख्यान है।५ मूलाचार की टीका के अनुसार चतुर्दशी को किया जाने वाला तप प्रतिपदा आदि तिथियों में करना अतिक्रान्त प्रत्याख्यान है।६
५. आवनि १०५५, १०५६
६. मूलाटी पृ. ४७०
कोटिसहित—एक प्रत्याख्यान की समाप्ति तथा दूसरे प्रत्याख्यान का प्रारम्भ—ये दोनों कोण जहां मिलते हैं, उसको कोटिसहित प्रत्याख्यान कहा जाता है।७ उदाहरणार्थ प्रात: आवश्यक के समय उपवास का प्रत्याख्यान किया, अहोरात्र के बाद पुन: उपवास ग्रहण किया। इस प्रत्याख्यान में दूसरे उपवास का प्रारम्भ है तथा पहले उपवास की समाप्ति है, इन दोनों कोणों का मिलना कोटिसहित प्रत्याख्यान कहलाता है। इसी प्रकार बेला आदि की तपस्या भी हो सकती है।८
७. आवनि १०५७; पट्ठवणओ य दिवसो, पच्चक्खाणस्स निट्ठवणओ य।
८. (क) आवचू २ पृ. ३०८; कोडिसहितं णाम जत्थ कोणो कोणो य मिलति, गोसे आवासे पकए अभत्तट्ठो गहितो, अहोरत्तं अच्छिऊणं पच्छा पुणरवि अभत्तट्ठं करेति, बीयट्ठवणा पढमस्स य निट्ठवणा, एए दोण्णि कोणा एगत्थ मिलिता, एवं अट्ठममादि दुहओ कोडीसहियं।
(ख) प्रसा १९१;
गोसे अब्भत्तट्ठं, जो काउं तं कुणइ बीयगोसे वि।
इय कोडीदुगमिलणे, कोडिसहियं तु नामेणं।।
चूर्णिकार ने कोटिसहित तप की एक अन्य विधि और बताई है—उपवास करके उसका आयम्बिल से पारणा किया। फिर उपवास करके आयम्बिल से पारणा किया जाए। इस प्रकार इस तप के सदृश और विसदृश अनेक भंग हो सकते हैं, जैसे उपवास करके निर्विकृतिक से पारणा किया, पुन: उपवास करके निर्विकृतिक से पारणा किया।९
९. आवचू २ पृ. ३०८, ३०९ अहवा इमो अण्णो विही अभत्तट्ठो कतो, आयंबिलेण पारियं, पुणरवि अभत्तट्ठो कीरति आयंबिलेण पारेइ, एत्थ संजोगा कायव्वा णिव्वितिकादिसु सव्वेसु सरिसेसु विसरिसेसु य।
शान्त्याचार्य ने इस प्रत्याख्यान के संबंध में मतान्तर प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार प्रथम दिन आचाम्ल दूसरे दिन कोई दूसरा तप और तीसरे दिन फिर आचाम्ल, इसे कोटिसहित प्रत्याख्यान कहा जाता है।१ टीकाकार ने संलेखना के प्रसंग में कोटिसहित तप के अन्य मतान्तर भी प्रस्तुत किए हैं।२
१. उशांटी प. ७०६; अन्ये त्वाहु: आचाम्लमेकस्मिन् दिने कृत्वा द्वितीयदिने च तपोऽन्तरमनुष्ठाय पुनस्तृतीयदिने आचाम्लमेव कुर्वत: कोटिसहितमुच्यते।
२. उशांटी प. ७०७।
मूलाचार की टीका में भी इस तप की व्याख्या भिन्न मिलती है। उसके अनुसार संकल्प सहित शक्ति के अनुसार तप करना कोटिसहित प्रत्याख्यान है। जैसे कल प्रात: स्वाध्याय-वेला के बाद यदि शक्ति रहेगी तो उपवास आदि करूंगा, अन्यथा नहीं करूंगा, इस प्रकार संकल्प सहित प्रत्याख्यान कोटिसहित प्रत्याख्यान कहलाता है।३
३. मूलाटी पृ. ४७०; कोटिसहितं संकल्पसमन्वितं शक्त्यपेक्षयोपवासादिकं श्वस्तने दिने स्वाध्याय- वेलायामतिक्रान्तायां यदि शक्तिर्भविष्यत्युपवासादिकं करिष्यामि, नो चेन्न करिष्यामीत्येवं यत् क्रियते प्रत्याख्यानं तत्कोटिसहितमिति।
नियंत्रित—स्वस्थ रहूं या अस्वस्थ, जब तक श्वास रहेगा, तब तक प्रत्येक मास की अमुक-अमुक तिथियों या दिनों में अमुक तपस्या निश्चित रूप से करूंगा, यह नियंत्रित प्रत्याख्यान है। रुग्णता आदि की स्थिति में भी इसमें अपवाद-विधि का सेवन नहीं किया जाता। यह प्रत्याख्यान विशिष्ट शक्ति संपन्न मुनि ही कर सकते हैं। निर्युक्तिकार के अनुसार यह तप विषयों से अनिश्रित, शरीर से अप्रतिबद्ध, वज्रऋषभनाराच संहनन वाले, चतुर्दशपूर्वी और जिनकल्पी करते हैं। जिनकल्पिक एवं पूर्वधर के काल में स्थविर मुनि भी इस प्रत्याख्यान को करते थे।४ चतुर्दशपूर्वी, जिनकल्पी और प्रथम संहनन के विच्छेद होने पर यह नियंत्रित प्रत्याख्यान भी विच्छिन्न हो गया।५
४. प्रसाटी प ४५; स्थविरा अपि तदा पूर्वधरादिकाले अकार्षु: च शब्दादन्येप्यस्थविरा प्रथमसंहननिन इति।
५. आवनि १०५८-६०; आवचू २ पृ. ३०९।
दिगम्बर परम्परा में नियंत्रित के स्थान पर निखंडित प्रत्याख्यान का उल्लेख है। मूलाचार की टीका के अनुसार पाक्षिक आदि में अवश्य किए जाने वाले उपवास को करना निखण्डित प्रत्याख्यान है।६
६. मूलाटी पृ ४७०; निखंडितं अवश्यकर्तव्यं पाक्षिका- दिषूपवासकरणं निखंडितं प्रत्याख्यानम्।
साकार—महत् आकार अथवा अन्य कारण के उपस्थित होने पर जो भक्तप्रत्याख्यान किया जाता है, वह साकार प्रत्याख्यान है।७
७. आवनि १०६१।
महत्तर आकार का यहां अर्थ है कि कोई संघीय सेवाकार्य आदि विशेष प्रयोजन उपस्थित होने पर आचार्य के समक्ष यदि कोई दूसरा मुनि उस कार्य को करने में समर्थ नहीं हो तो वे उपवासी शिष्य को दूसरे गांव भेजते हैं। यदि वह उपवास में जाने में समर्थ होता है तो जाता है। यदि वह उपवास में कार्य करने में समर्थ नहीं होता अथवा अन्य कोई साधु उस कार्य को पूरा करने में समर्थ नहीं होता तो गुरु की आज्ञा से वह मुनि आहार करता हुआ भी उपवास की निर्जरा का भागी बनता है, क्योंकि वह आहार की अभिलाषा से मुक्त है। इसी प्रकार ग्लान की सेवा में नियुक्त करने पर अथवा कुल, गण, संघ के किसी अन्य कार्य के उपस्थित होने पर आहार करता हुआ भी वह साधु तपस्वी है।१ मूलाचार की टीका के अनुसार भेद सहित उपवास करना साकार प्रत्याख्यान है, जैसे सर्वतोभद्र, कनकावलि आदि तपों के आधार पर तथा रोहिणी आदि नक्षत्रों के आधार पर उपवास करना।२
१. प्रसाटी प ४५।
२. मूलाटी पृ. ४७०; साकारं सभेदं सर्वतोभद्रकनका- वल्याद्युपवासविधिर्नक्षत्रादिभेदेन करणं तत् साकार-प्रत्याख्यानम्।
अनाकार—जो साधु महत्तर प्रयोजन उपस्थित होने पर कान्तारवृत्ति या दुर्भिक्ष में भी आहार नहीं करता, वह निराकार प्रत्याख्यान है।३ इस प्रत्याख्यान में अनाभोग और सहसाकार—ये दो अपवाद हैं। अत्यन्त विस्मृति से कोई काठ आदि को मुंह में डाल ले तो इसका आगार रहता है।
३. आवचू २ पृ ३०९; अणागारं णाम निम्मज्जायं, जथा एत्थ आगारा न कायव्वा, एवं परिणिट्ठियंतस्स जहा नत्थि एत्थ किंचि वित्ति-महत्तरगादि आकारा ण करेति, पक्खिवेज्जा अणाभोगेण सहसा वा तेण से आगारा कज्जंति।
इस प्रत्याख्यान को मुनि किस परिस्थिति में स्वीकृत करते हैं, इसका वर्णन चूर्णिकार ने किया है—
★ जब कान्तार में सिणवल्लि आदि भी न मिले।
★ कोई प्रयत्नीक भिक्षा के लिए प्रतिषेध कर दे।
★ दुर्भिक्ष में घूमने पर भी भिक्षा न मिले।
★ अथवा मुनि को यह अनुभव हो जाए कि अब मैं अधिक जीवित नहीं रहूंगा।
इन परिस्थितियों में मुनि निराकार प्रत्याख्यान करता है।४ मूलाचार की टीका में इसके लिए अनाकार शब्द का प्रयोग हुआ है। नक्षत्र, तिथि आदि की अपेक्षा के बिना स्वेच्छा से कभी भी प्रत्याख्यान करना अनाकार प्रत्याख्यान है।५
४. आवचू २ पृ. ३०९, ३१०; तं कहं होज्जा, कंतारे जहा सिणवल्लीमाइएसु वत्ती न लब्भति, पडिणीएण वा पडिसिद्धं होज्जा, दुभिक्खं वा वट्टति हिंडंतस्स वि न लब्भति, अहवा णं जाणति अहं न जीवामि त्ति, ताहे णिरागारं पच्चक्खाति।
५. मूलाटी पृ. ४७०; अनाकारं स्वेच्छयोपवास- विधिर्नक्षत्रादिकमंतरे णोपवासादिकरणमनाकारं प्रत्याख्यानम्।
परिमाणकृत—जो मुनि दत्ती, कवल, घर, भिक्षा अथवा द्रव्य के परिमाण से भक्तप्रत्याख्यान करता है, वह परिमाणकृत प्रत्याख्यान है। चूर्णिकार ने इस प्रत्याख्यान की विस्तृत व्याख्या की है। एक बार में अविच्छिन्न धार के रूप से जो भिक्षा ग्रहण की जाए, वह एक दत्ती है। यदि एक बार में एक कण दिया तो वह भी एक दत्ती के रूप में परिगणित होती है। कवल में जैसे कोई एक कवल से लेकर ३२ कवल लेने का संकल्प ग्रहण करे। घर अर्थात् एक-दो आदि घरों से भिक्षा ग्रहण करने का संकल्प करना। भिक्षा का अर्थ है एक आदि बार भिक्षा जाकर आहार ग्रहण करना तथा द्रव्य-परिमाण में अमुक द्रव्य या इतने ही द्रव्य ग्रहण करना—ये सब विकल्प परिमाणकृत हैं।६
६. आवचू २ पृ. ३१०।
मूलाचार की टीका में परिमाणगत शब्द का प्रयोग है, उसके अनुसार बेला, तेला, चौला, पक्ष एवं एक मास आदि के प्रमाण के साथ उपवास आदि का प्रत्याख्यान परिमाणगत प्रत्याख्यान है।१
१. मूलाटी पृ. ४७१।
निरवशेष—सतरह प्रकार का अशन, द्राक्षा आदि विविध पानक, अनेक फल आदि खादिम तथा अनेकविध तम्बोल आदि स्वादिम अर्थात् चतुर्विध आहार का प्रत्याख्यान करना निरवशेष प्रत्याख्यान है।२ मूलाचार की टीका में इसका अपरिशेष नाम है। उसके अनुसार यावज्जीवन संपूर्ण आहार का त्याग करना अपरिशेष प्रत्याख्यान है।३ श्वेताम्बर आचार्यों को यह अर्थ मान्य नहीं है।
२. आवनि १०६४।
३. मूलाटी पृ. ४७१; अपरिशेषं यावज्जीवं चतुर्विधाहारादि त्यागोऽपरिशेषप्रत्याख्यानम्।
संकेत—जो प्रत्याख्यान केत—चिह्न सहित है, वह संकेत प्रत्याख्यान है। अंगुष्ठ, मुष्टि, ग्रंथि, घर, स्वेद, उच्छ्वास, स्तिबुक—ओसबिंदु और ज्योतिष्क आदि के संकेत से किया जाने वाला प्रत्याख्यान संकेत प्रत्याख्यान है।
टीकाकार के अनुसार कोई श्रावक प्रत्याख्यान पूरा होने पर भी खाना तैयार न होने से एक क्षण भी प्रत्याख्यान के बिना नहीं रहने की भावना से कुछ चिह्न ग्रहण कर लेता है कि यह नहीं होगा, तब तक खाना नहीं खाऊंगा। जैसे अंगूठे को अंगुलियों के बीच पकड़कर संकल्प करना कि जब तक अंगूठे को नहीं छोड़ दूं, तब तक भोजन नहीं करना है। इसी प्रकार जब तक मुट्ठी और गांठ नहीं खोल लूं, जब तक घर में प्रवेश न कर लूं, जब तक पसीना न सूखे, जब तक इतने उच्छ्वास न ले लूं, जब तक इतने ओस की बिंदु न गिरें, जब तक दीपक जलता रहे, तब तक मैं भोजन नहीं करूंगा। व्याख्याकारों के अनुसार यह प्रत्याख्यान भोजन से संबंधित ही नहीं, अन्य अभिग्रहों में भी किया जा सकता है।४
४. आवचू २ पृ. ३१०; अण्णेसु वि अभिग्गहविसेसेसु।
प्रवचनसारोद्धार की टीका में केत का अर्थ घर किया है तथा इस प्रत्याख्यान का नाम साकेत रखा है। यहां साकेत का अर्थ गृहस्थ करते हुए कहा है कि जो प्रत्याख्यान गृहस्थों द्वारा किया जाता है, वह साकेत प्रत्याख्यान है।५ टीकाकार के अनुसार साधु भी इस प्रत्याख्यान को कर सकते हैं, जैसे गुरु जब तक मण्डली में उपस्थित न हों अथवा कोई गृहस्थ आ गया हो, उस समय यह प्रत्याख्यान साधु भी कर सकते हैं।६
५. प्रसाटी प. ४६; केतो गृहमुच्यते सह तेन वर्तन्ते इति सहस्य स्वभावे सकेता:—गृहस्थास्तेषामिदं...साकेतं- प्रत्याख्यानं प्रायेण गृहस्थानामेवेदं भवतीति।
६. प्रसाटी प ४६; साधोरपीदं भवति, यथाऽद्यापि गुरवो मण्डल्यां नोपविशन्ति अन्यद्वा सागारिकादिकं किञ्चित्कारणमजनि तत: पूर्णेऽपि प्रत्याख्यानावधौ प्रत्याख्यानरहितो मा स्थामित्यड्गुष्ठादीनि साधुरपि करोतीति।
मूलाचार में संकेत प्रत्याख्यान के स्थान पर सहेतुक प्रत्याख्यान नाम मिलता है। हेतु सहित अर्थात् उपसर्ग आदि के निमित्त से उपवास आदि करना सहेतुक प्रत्याख्यान है।७
७. मूलाटी पृ. ४७१; सहहेतुना वर्तत इति सहेतुकमुप- सर्गादिनिमित्तापेक्षमुपवासादिकरणं सहेतुकं नाम प्रत्याख्यानं दशमं विजानीहि।
अद्धाप्रत्याख्यान
काल प्रमाण से जो प्रत्याख्यान किया जाता है, वह अद्धाप्रत्याख्यान है।१ जैसे पुरिमार्ध, पौरुषी, मुहूर्त, मास, अर्धमास आदि काल-विभाजन के प्रमाण से जो प्रत्याख्यान किया जाता है, वह अद्धाप्रत्याख्यान है।२
१. प्रसा २०१;
अद्धा कालो तस्स य, पमाणमद्धं तु जं भवे तमिह।
अद्धापच्चक्खाणं, दसमं तं पुण इमं भणियं।।
२. आवनि १०६६।
अद्धा प्रत्याख्यान में नवकारसी से लेकर छह माह की तपस्या का समावेश होता है। महावीर के शासनकाल में उत्कृष्ट तपस्या छ: माह की संभव है, अत: यहां छ: माह का उल्लेख हुआ है।
मूलाचार की टीका में अद्धा प्रत्याख्यान के स्थान पर अध्वानगत प्रत्याख्यान नाम है। निर्युक्तिकार ने अद्धा का अर्थ समय किया है, लेकिन मूलाचार की टीका में अद्धा—अध्वा—मार्गगत प्रत्याख्यान बताया गया है। नदी या जंगल पार करते समय गंतव्य स्थान पर पहुंचने तक चतुर्विध आहार का त्याग करना अध्वानगत प्रत्याख्यान है।३
३. मूलाटी पृ. ४७१; अध्वानं गतमध्वगतं मार्ग- विषयाटवीनद्यादिनिष्क्रमणद्वारेणोपवासादिकरणम्।
आवश्यक निर्युक्ति४, प्रवचनसारोद्धार५ और मूलाचार६ में इन दश प्रत्याख्यानों के क्रम और नाम के अंतर को निम्न चार्ट के माध्यम से समझा जा सकता है—
४. आवनि १०५१, १०५२।
५. प्रसा १८७, १८८।
६. मूला ६३९, ६४०।
| आवश्यक निर्युक्ति | मूलाचार | प्रवचनसारोद्धार |
|---|---|---|
| १. अनागत | अनागत | भावी |
| २. अतिक्रांत | अतिक्रांत | अतीत |
| ३. कोटिसहित | कोटिसहित | कोटिसहित |
| ४. नियंत्रित | निखंडित | नियंत्रित |
| ५. साकार | साकार | साकार |
| ६. अनाकार | अनाकार | विगताकार |
| ७. परिमाणकृत | परिमाणगत | परिमाणवत् |
| ८. निरवशेष | अपरिशेष | निरवशेष |
| ९. संकेत | अध्वानगत | साकेत |
| १०. अद्धा | सहेतुक | अद्धा |
अद्धा प्रत्याख्यान के दस भेद इस प्रकार हैं—
१. नमस्कारसहिता
इसे नवकारसी भी कहा जाता है। सूर्योदय से लेकर ४८ मिनट तक कुछ भी नहीं खाना-पीना नमस्कारसहिता है। समय पूर्ण होने पर नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करते हुए इसको पूरा किया जाता है, संभव है इसी कारण इसका नाम नमस्कारसहिता रखा गया हो। यदि दो घड़ी पूर्व नवकार गिन लिया जाए तो प्रत्याख्यान पूरा नहीं होता तथा दो घड़ी के बाद भी यदि नमस्कार महामंत्र न गिना जाए तो प्रत्याख्यान पूरा नहीं होता। दो घड़ी के बाद नवकार गिनने पर ही प्रत्याख्यान पूरा होता है। नवकारसी में चतुर्विध आहार का त्याग होता है। त्रिविध आहार के त्याग से नवकारसी नहीं होती। नवकारसी अद्धा प्रत्याख्यान का प्रथम भेद है, अत: इसका सबसे कम काल है।
टीकाकार ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि नवकारसी में सूर्योदय के बाद का प्रथम मुहूर्त ही क्यों ग्रहण किया? इसका समाधान देते हुए कहा कि नवकारसी प्रत्याख्यान में 'उग्गए सूरे' इस सूत्र वचन के प्रामाण्य से ऐसा कहा गया है।१ प्रश्न हो सकता है कि नवकारसी प्रत्याख्यान में सूर्योदय का उल्लेख है, लेकिन यह प्रत्याख्यान कितने समय का होगा, यह संकेत नहीं है, फिर एक मुहूर्त की परम्परा किसके आधार पर चल रही है। इसका समाधान यह है कि अद्धा प्रत्याख्यान का काल कम से कम एक मुहूर्त माना जाता है, अत: परम्परा के आधार पर इसका काल एक अन्तमुहूर्त रखा है।
१. प्रसाटी प. ४७; अथ प्रथम एव मुहूर्ते इति कुतो लभ्यते? उच्यते, सूत्रे सूरे उग्गए इति वचनप्रामाण्यात्।
कुछ आचार्यों की मान्यता है कि रात्रि-भोजन विरमण करने वाले के ही नवकारसी तप होता है, लेकिन यह मान्यता सर्वमान्य नहीं है। नवकारसी के संदर्भ में प्रवचनसारोद्धार की टीका में विस्तृत चर्चा है।२
२. प्रसाटी प ४८; रात्रिभोजनप्रत्याख्यानव्रततीरणकल्प-त्वादस्य।
नवकारसी का प्रत्याख्यान इस सूत्र से किया जाता है—उग्गए सूरे नमोक्कारसहियं पच्चक्खाई चउव्विहं पि आहारं असणं पाणं खाइमं साइमं अन्नत्थऽणाभोगेणं सहसागारेणं।
पौरुषी
इसे प्रहर भी कहा जाता है। जिस समय पुरुष की शरीर प्रमाण छाया निष्पन्न होती है, वह कालमान पौरुषी कहलाता है। प्रकारान्तर से दिन का चतुर्भाग पौरुषी कहलाता है। पौरुषी का कालमान दिन के घटने-बढ़ने के साथ घटता-बढ़ता रहता है। दिन जघन्य १२ मुहूर्त का तथा उत्कृष्ट १८ मुहूर्त का होता है। इसके अनुसार प्रहर का जघन्य कालमान ३ मुहूर्त का और उत्कृष्ट ४ १/२ मुहूर्त का होता है। उतने समय तक खाद्य-पेय पदार्थ का प्रत्याख्यान पौरुषी तप है।३ पौरुषी की भांति सार्ध पौरुषी (डेढ़ पौरुषी) का प्रत्याख्यान भी होता है।
३. आवचू २ पृ. ३१५; पुरुषनिष्पन्ना पौरुषी, जदा किर चउब्भागो दिवसस्स गतो भवति, तदा सरीरप्पमाणच्छाया भवति।
पौरुषी का प्रत्याख्यान इस सूत्र से किया जाता है—सूरे उग्ग्ए पोरिसिं पच्चक्खाइ चउव्विहं पि आहारं असणं पाणं खाइमं साइमं अन्नत्थऽणाभोगेणं सहसागारेणं पच्छन्नकालेणं दिसामोहेणं साहुवयणेणं सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरइ।
पुरिमार्ध
दिन के पूर्ववर्ती आधे भाग अर्थात् दो प्रहर के काल तक खाने-पीने का त्याग करना पुरिमार्ध तप है।१
१. हाटी २ पृ. २४२; पुरिमार्ध: प्रथमप्रहरद्वयकालावधि- प्रत्याख्यानं गृह्यते।
पुरिमार्ध का प्रत्याख्यान इस सूत्र से होता है—सूरे उग्गए पुरिमड्ढं पच्चक्खाइ चउव्विहं पि आहारं असणं पाणं खाइमं साइमं अन्नत्थऽणाभोगेणं सहसागारेणं पच्छन्नकालेणं दिसामोहेणं साहुवयणेणं महत्तरागारेणं सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरइ।
एकाशन
दिन में एक आसन में बैठकर एक बार से अधिक भोजन नहीं करना एकाशन है।२ चूर्णिकार के अनुसार एकाशन में बैठ जाने के बाद भोजनकाल तक पुतों का हलन-चलन नहीं करना—यह एकाशन की मर्यादा है। इसमें हाथ, पैर आदि हिलाने का निषेध नहीं है।३ कुछ आचार्यों के अनुसार एकासन और एकलठाणा में गृहस्थ को सचित्त का सेवन नहीं करना चाहिए।
२. प्रसाटी प ४८; एकं सकृद् अशनं भोजनं एकं वा आसनं—पुताचलनतो यत्र प्रत्याख्याने तदेकाशनमे- कासनं वा, प्राकृते द्वयोरपि एकासणमिति।
३. आवचू २, पृ. ३१६; एगासणगं नाम पुता भूमीतो ण चालिज्जंति, सेसाणि हत्थे पायाणि चालेज्जा वि।
एक ही आसन पर बैठकर दो बार भोजन करना बियासन कहलाता है। प्रवचनसारोद्धार की टीका में प्रश्न उपस्थित किया गया है कि एकाशन आदि को अद्धा प्रत्याख्यान के अन्तर्गत क्यों रखा गया, क्योंकि इसमें समय का कोई नियम नहीं है। कभी भी किया जा सकता है। टीकाकार समाहित करते हुए कहते हैं कि बैठने के बाद एकाशन आदि भी समय की सीमा के साथ किए जाते हैं, अन्यथा वह भंग हो जाता है।४
४. प्रसाटी प. ४६; अद्धाप्रत्याख्यानपूर्वाणि प्रायेणैकासनादीनि क्रियन्ते इत्यद्धाप्रत्याख्यानत्वेन भण्यन्ते इति। प्रत्याख्यानं चापवादरूपाकारसहितं कर्तव्यं, अन्यथा तु भंग एव स्यात्।
एकस्थान
एकस्थान में भी भोजन एक बार किया जाता है, लेकिन एक बार जो भोजन ले लिया, वही खाया जाता है। बाद में भोजन नहीं लिया जा सकता। एकस्थान में एक ही आसन में भोजन किया जाता है। इसमें दाएं हाथ एवं मुख के अतिरिक्त अंगोपांगों की हलन-चलन आदि क्रिया नहीं की जाती।५ इसे व्यवहार में एकलठाणा भी कहा जाता है।
५. आवचू २ पृ. ३१६, ३१७; एकट्ठाणे जं जथा अंगुवंगं ठवियं तहेव समुद्दिसितव्वं, आगारे से आउंटण- पसारणं णत्थि, सेसा सत्त तहेव।
एकासन और एकलठाणा में यह अंतर है कि एकासन में पुतों को हिलाया जा सकता है, लेकिन एकलठाणा में केवल दाएं हाथ और मुंह को ही हिलाया जा सकता है। एकासन तिविहार त्याग से होता है, जबकि एकलठाणा चौविहार होता है।
आयंबिल
जैन परम्परा में आयंबिल तप का विशेष महत्त्व है। आगम-स्वाध्याय के समय अथवा पूर्वार्जित कर्मों की विशेष निर्जरा के लिए आयंबिल तप किया जाता था। आयंबिल का अर्थ है—अम्ल रस सहित भोजन। इस प्रत्याख्यान में एक स्थान पर बैठकर एक बार ही लवण रहित एक धान्य का प्रयोग किया जाता है। कुछ परम्पराओं में नमक तथा विगयरहित अनेक धान्यों का उपयोग भी किया जाता है। निर्युक्तिकार के अनुसार द्रव्य, रस और गुण के आधार पर आयम्बिल तीन प्रकार का होता है—उत्कृष्ट, मध्यम और जघन्य। द्रव्य से कलम शालि के द्वारा आयम्बिल करना उत्कृष्ट आयम्बिल है। रालक और शामक के द्वारा आयम्बिल करना जघन्य तथा शेष धान्यों से आयम्बिल करना मध्यम आयम्बिल है। चूर्णिकार ने उत्कृष्ट, मध्यम और जघन्य आयम्बिल के साथ जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट निर्जरा का संबंध जोड़ते हुए इसकी विस्तृत चर्चा की है।१ उत्कृष्ट, मध्यम और जघन्य के भी तीन-तीन भेद किए गए हैं—उत्कृष्ट-उत्कृष्ट, उत्कृष्ट-मध्यम तथा उत्कृष्ट-जघन्य। इसी प्रकार मध्यम और जघन्य के भी तीन-तीन भेद जानने चाहिए।२
१. आवनि १०८१/१,२, आवचू. २ पू. ३१७, ३१८।
२. इनकी व्याख्या हेतु देखें हाटी २ पृ २४३,२४४।
चूर्णिकार ने आयम्बिल के संबंध में होने वाली कुटिलता को एक घटना प्रसंग से स्पष्ट किया है। किसी साधु ने आयम्बिल के लिए शुष्क ओदन ग्रहण किए। आगे किसी अन्य श्रावक ने उसे खीर से निमंत्रित किया। उसने खीर ग्रहण करके उसे आचार्य को दिखाकर वह भोजन कर लिया। गुरु ने उसे कहा— 'आज तुम्हारे आयम्बिल है, तुमने यह भोजन कैसे किया?' शिष्य ने कुटिलता से उत्तर देते हुए कहा— 'जैसे प्राणातिपात का प्रत्याख्यान करने पर किसी को मारा नहीं जाता, वैसे ही आयम्बिल का प्रत्याख्यान करने पर मैंने आज आयम्बिल नहीं किया।'
आयम्बिल का प्रत्याख्यान करके शिष्य भिक्षा में मिठाई या अन्य उत्कृष्ट द्रव्य लेकर आए, उस समय आचार्य द्वारा आयम्बिल की स्मृति करवाने पर अथवा आचार्य द्वारा वह द्रव्य खाने का निषेध करने पर शिष्य पांच कुटिलताएं कर सकता है। निर्युक्तिकार के अनुसार ये पांच कुटिलताएं इस प्रकार हैं—
लोक : लौकिक शास्त्र में कहीं भी आयम्बिल शब्द नहीं है। यह पहला कुडंग है।
वेद : चारों वेदों एवं उसके अंग-उपांगों में भी आयम्बिल शब्द नहीं है, यह दूसरा कुडंग है।
समय : चरक, चीरिक आदि भिक्षु-परम्परा में भी यह शब्द नहीं है, यह तीसरा कुडंग है।
अज्ञान : क्षमाश्रमण! मैं आयम्बिल का अर्थ ही नहीं जानता, यह चौथा कुडंग है।
ग्लानगत : रुग्णता के कारण मैं आयम्बिल नहीं कर सकता, आयम्बिल से पेट में दर्द उठ जाता है अथवा अन्य रोग हो जाता है।३
३. आवनि १०८१/३।
आयम्बिल का प्रत्याख्यान इस सूत्र से होता है—आयंबिलं पच्चक्खाइ अन्नत्थऽणाभोगेणं सहसागारेणं लेवालेवेणं गिहिसंसट्ठेणं उक्खित्तविवेगेणं पारिट्ठावणियागारेणं महत्तरागारेणं सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरइ।
उपवास
इसे अभक्तार्थ भी कहा जाता है। एक दिन और दो रात के लिए तिविहार या चौविहार त्याग करना उपवास है। उपवास चार सूर्य की साक्षी से होता है, अत: इसे चतुर्थभक्त भी कहा जाता है।
निर्विगय
जिन वस्तुओं से जीभ और मन विकृत होते हैं, उसे विकृति कहा जाता है। एकासन की भांति निर्विगय में भी एक बार बैठकर ही विगयरहित भोजन किया जाता है। साधु के लिए बार-बार विगय वर्जन का निर्देश है। उत्तराध्ययन सूत्र के अनुसार जो साधु बार-बार विकृतियों का आहार करता है, तपस्या में रत नहीं रहता, वह पापश्रमण कहलाता है।१
१. उ. १७/१५।
विगय दस प्रकार की होती है—१. क्षीर २. दही ३. नवनीत ४. घृत ५. तैल ६. गुड़ ७. मध्ाु ८. मद्य ९. मांस १०. और अवगाहिम।२ विगय रहित भोजन करना निर्विकृतिक है।
२. आवहाटी २ पृ. २४२।
ग्रंथकार ने विगय के भेद-प्रभेदों का विस्तृत वर्णन किया है।३ दूध पांच प्रकार के होते हैं—१. गाय २. भैंस, ३. बकरी ४. ऊंटनी ५. और भेड़। ऊंटनी के दूध का दही नहीं जमता, अत: दही चार प्रकार के होते हैं तथा दही के बिना घी नहीं होने से नवनीत और घृत भी चार-चार प्रकार के होते हैं। तैल चार प्रकार के होते हैं—१. तिल, २. अलसी ३. कुसुम्भ ४. और सर्षप। शेष सारे तैल निर्विकृतिक होते हैं।
३. आवनि १०८१/४,५।
लेपकृद् विगय चार प्रकार की होती है—गुड़, मदिरा, शहद और मांस।
गुड़ दो प्रकार का होता है—द्रवगुड़ और पिण्डगुड़।
मदिरा दो प्रकार की होती है—काष्ठ निर्मित और इक्षुरस निर्मित।
शहद के तीन प्रकार हैं—१. कौंतिक २. मध्ाुमक्खी द्वारा निर्मित ३. एवं भ्रामर—भ्रमर द्वारा निर्मित।
पुद्गल—मांस भी तीन प्रकार के होते हैं—जलचर, स्थलचर एवं खेचर।
जीवों का मांस, चर्म और रुधिर—ये तीनों मांस के अन्तर्गत हैं।४ ये नौ विकृतियां हैं। दसवीं विकृति अवगाहिम है।
४. आवचू २ पृ. ३१९, आवहाटी २ पृ. २४२।
जो पदार्थ घी अथवा तैल में तला जाता है, उसे अवगाहिम कहते हैं। स्थानांग टीका के अनुसार अवगाहिम—पक्वान्न कभी निर्विकृतिक भी होता है, अत: विकृतियां नौ मानी जाती हैं।१ प्रवचनसारोद्धार की टीका में अवगाहिम के संदर्भ में प्राचीन परम्परा का उल्लेख है। उसके अनुसार घी अथवा तैल की कड़ाही में यदि एक, दो या तीन घाण निकाल लिए जाते हैं, तब तक वे तले हुए पदार्थ अवगाहिम विकृति के अन्तर्गत आते हैं। यदि उसी घी या तैल में चौथा घाण निकाला जाए तो वह वस्तु निर्विकृतिक हो जाती है। यदि उसी कडाही में बार-बार नया तैल या घी डाला जाए तो वह तली हुई वस्तु अवगाहिम विगय के अंतर्गत आती है।२
१. स्थाटी पृ. ३०१; पक्वान्नं तु कदाचिदविकृतिरपि तेनैता नव, अन्यथा तु दशापि भवन्तीति।
२. प्रसाटी प. ५३।
विकृति के साथ प्राचीन व्याख्या-साहित्य में विकृतिगत शब्द का भी उल्लेख मिलता है। विकृतिगत का अर्थ है—दूसरे पदार्थों के मिश्रण से जिस विकृति की शक्ति नष्ट हो जाती है, उसे विकृतिगत कहा जाता है। उसके तीस प्रकार हैं। दूध, दही, घी, तैल, गुड़ और अवगाहिम—इनके पांच-पांच विकृतिगत होते हैं।३
३. विस्तार हेतु देखें ठाणं पृ. ८७९, ८८०।
निर्विगय का प्रत्याख्यान इस सूत्र से होता है—निव्विगइयं पच्चक्खाइ अन्नत्थऽणाभोगेणं सहसागारेणं लेवालेवेणं गिहत्थसंसट्ठेणं उक्खित्तविवेगेणं पडुच्च मक्खिएणं पारिट्ठावणियागारेणं महत्तरागारेणं सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरइ।
चरम प्रत्याख्यान
यह आठवां प्रत्याख्यान है। सूर्य के रहते-रहते अर्थात् ४८ मिनट पूर्व चतुर्विध आहार का त्याग कर देना दिवस चरिम प्रत्याख्यान है। भवचरिम का अर्थ है—जीवन के अंत समय में होने वाले आहार का त्याग।
अभिग्रह
विशिष्ट नियम या प्रतिज्ञा लेना अभिग्रह है। यह चार प्रकार से लिया जा सकता है—
द्रव्य अभिग्रह—कटोरी, चम्मच आदि से ही भिक्षा ग्रहण करूंगा।
क्षेत्र अभिग्रह—अमुक घर, गली या अमुक गांव से ही भिक्षा ग्रहण करूंगा।
काल अभिग्रह—अमुक काल की मर्यादा में ही भिक्षा ग्रहण करूंगा, अन्यथा नहीं।
भाव अभिग्रह—अमुक वस्त्र वाले अलंकृत-अनलंकृत युवक-युवती या वृद्ध खड़े-खडे़, गीत गाते या बैठे-बैठे भिक्षा देंगे तो लूंगा, अन्यथा नहीं।
ये अभिग्रह साधु की भिक्षा से संबंधित हैं। साधु या गृहस्थ उपवास के बाद भी अभिग्रह ग्रहण करते हैं, अभिग्रह फलित होने पर पारणा करते हैं, अन्यथा संकल्पित दिनों तक तपस्या आगे भी चलाते हैं।
प्रत्याख्यान में आगार
प्रत्याख्यान का भंग न हो, इसलिए जो विकल्प रखे जाते हैं, वे आकार—आगार हैं।१ निर्युक्तिकार ने प्राय: सभी तपस्याओं के साथ आकार—अपवादों का उल्लेख किया है। तप के प्रत्याख्यान में आकार क्यों रखे गए हैं, इस संदर्भ में आचार्य हरिभद्र ने पंचाशक प्रकरण में स्पष्ट किया है कि व्रतभंग से महान् दोष लगता है, जबकि छोटे से नियम का पालन करने से निर्जरा रूप महान् लाभ प्राप्त होता है। धर्म में लाभ-अलाभ का विचार करके जिसमें अधिक लाभ हो, उस प्रकार करना चाहिए, इसीलिए प्रत्याख्यान में आगार रखे गए हैं।२
१. हाटी २, पृ. २४१; आकारो हि नाम प्रत्याख्यानापवादहेतु:।
२. पंचा ५/१२; वयभंगो गुरुदोसो, थेवस्स वि पालणा गुणकरी उ। गुरुलाघवं च णेयं, धम्मम्मि अओ उ आगारा।।
आचार्य हरिभद्र ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि साधुओं ने सावद्य कार्यों के त्याग रूप सामायिक को स्वीकार कर लिया, फिर उनको प्रत्याख्यान की क्या आवश्यकता है? स्वयं आचार्य उत्तर देते हुए कहते हैं कि भगवान की आज्ञा होने से तथा सामायिक में अप्रमाद की वृद्धि करने के कारण प्रत्याख्यान साधुओं के लिए भी गुणकारी है।३
३. पंचा ५/१४।
पुन: आचार्य ने आगार के संबंध में एक महत्त्वपूर्ण प्रश्न उठाया है कि सामायिक का व्रत जीवन पर्यन्त होता है तो भी उसमें आगार—अपवाद नहीं होते, लेकिन नवकारसी आदि तप स्वल्पकालिक होते हुए भी इनमें आकार होते हैं, ऐसा क्यों? आचार्य स्वयं इसका उत्तर देते हुए कहते हैं कि सामायिक हर परिस्थिति में समता का अभ्यास है, अत: उसमें अपवाद की अपेक्षा नहीं होती। इस बात को एक लौकिक उदाहरण से समझाया गया है कि जैसे युद्ध के समय योद्धा के मन में मरना या युद्ध में विजय प्राप्त करना— ये दो ही भाव होते हैं। उस समय उसके मन में और कोई विकल्प नहीं आता, वैसे ही साधु के मन में सामायिक ग्रहण करते समय दो ही विकल्प होते हैं— मरना या कर्म रूपी शत्रुओं पर विजय प्राप्त करना। वह सोचता है कि मैं मर जाऊंगा, पर सामायिक भंग नहीं करूंगा।४
४. पंचा ५/१६-१९।
नवकारसी के आगार
नवकारसी के दो आकार—अपवाद हैं—अनाभोग और सहसाकार।५
५. आवनि १०७८।
अनाभोग का अर्थ है—अत्यन्त विस्मृति। यदि विस्मृति वश नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किए बिना मुंह में कवल ले लिया तो स्मृति आते ही उसे मुंह से निकालकर हाथ में या पात्र में रखकर नमस्कार मंत्र का उच्चारण करके उस कवल को खाने से त्याग का भंग नहीं होता।
सहसाकार का अर्थ है—अचानक मुंह में कवल डालने पर उसे पुन: निकालकर कालमान पूरा होने पर नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करके खाने से त्याग का भंग नहीं होता। इस प्रकार आहार की तृष्णा का छेद करने से निर्जरा होती है। इन दोनों आगारों का तात्पर्य यह है कि जब तक पता न चले, तब तक व्रत भंग नहीं होता, पता चलने के बाद यदि कवल न थूके अथवा आगे खाना बंद न करे तो व्रत का भंग होता है। विशेष विस्तार हेतु देखें श्री भिक्षु आगम विषय कोश भा १ पृ ४४७।
प्रहर के अपवाद
प्रहर के छह अपवाद हैं१—
१. आवनि १०७८।
१.अनाभोग—अत्यन्त विस्मृति होने पर।
२.सहसाकार—सहसा मुंह में कुछ डाल देने पर।
३.प्रच्छन्नकाल—आकाश में बादल आदि छा जाने से तथा पर्वत आदि अवरोधक कारणों से पौरुषी के काल का पता न लगने पर। अन्य किसी साधन से प्रहर का समय जानकर भोजन कर लिया जाए, उस समय यदि प्रहर का समय पूरा नहीं हुआ हो तो प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता।
४. दिशामोह—दिशा का भ्रम होने से पौरुषी के कालमान से पूर्व भोजन करने पर।
५. साधुवचन—अन्य साधुओं द्वारा प्रहर के पूर्ण होने की सूचना मिलने पर। अन्य साधुओं के कहने पर यदि वह भोजन करने बैठ जाए, लेकिन बाद में साधु कहें कि अभी पौरुषी नहीं आई है, यह सुनकर भोजन से उपरत होने पर प्रत्याख्यान भंग नहीं होता।
६. सर्वसमाधिहेतु—प्रहर का प्रत्याख्यान करने के बाद अचानक विसूचिका या उदरशूल आदि रोग होने से औषधि आदि लिए जाने पर।२
२. आर्त, रौद्र ध्यान से बचने के लिए यह आगार रखा गया है।
प्रच्छन्नकाल, दिशामोह और साधु-वचन—इन तीन कारणों से भोजन करना शुरू कर दिया, फिर यदि बीच में ज्ञात हो जाए कि समय नहीं हुआ है तो उसी समय भोजन बंद करके समय पूरा होने पर भोजन करना चाहिए। जानने के बाद भी भोजन करते रहने पर प्रत्याख्यान का भंग होता है।
नवकारसी और प्रहर में महत्तर आकार नहीं होने का कारण बताते हुए टीकाकार कहते हैं कि इन प्रत्याख्यानों का समय बहुत कम है, अत: इसमें इस अपवाद की अपेक्षा नहीं है।३
३. प्रसाटी प ४८;....न नमस्कारसहितादौ तत्र कालस्याल्पत्वं अन्यत्र तु महत्त्वं कारणमिति वृद्धा: व्याचक्षते।
पुरिमार्ध के अपवाद
पुरिमार्ध के सात अपवादों में छह अपवाद प्रहर के समान हैं। शेष महत्तराकार अपवाद में आचार्य द्वारा आज्ञा दिए जाने पर पुरिमार्ध तप पूर्ण होने से पहले भी खाया जा सकता है। महत्तराकार का अर्थ है—संघ के लिए विशिष्ट प्रयोजन उपस्थित होने पर या ग्लान आदि की सेवा में नियुक्त होने पर आचार्य आदि महत्तर पुरुषों की आज्ञा से यदि उस तपस्वी साधु को कहीं भेजना पड़े, उस समय वह तप करने में समर्थ न हो तो समय से पूर्व खाने पर भी प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता। इस अपवाद का फलित यह है कि भगवान ने तपस्या से भी अधिक महत्त्व सेवा को दिया है।
कुछ आचार्य पुरिमार्ध के स्थान पर अवड्ढ—अपार्ध प्रत्याख्यान का उल्लेख करते हैं। दिन के प्रथम तीन प्रहर तक आहार का त्याग करना अपार्ध प्रत्याख्यान कहलाता है।
एकाशन के अपवाद
एकाशन के आठ अपवादों में प्रथम दो अपवाद प्रहर के समान हैं। शेष छह अपवाद इस प्रकार हैं१—
१. आवनि १०७८।
३. सागारिक—गृहस्थ के आने से अन्यत्र जाकर खाने पर। कोई मुनि किसी गृहस्थ को वाचना दे रहा हो। वह अध्ाूरी रह गई। दूसरे दिन उस स्थान पर कोई मुनि एकाशन करने बैठ गया। उसी समय वह गृहस्थ वाचना लेने आया, उस समय स्वाध्याय का व्याघात न हो, इसलिए वहां से उठकर मुनि यदि दूसरी जगह जाकर एकाशन पूरा करता है तो उसका एकाशन भंग नहीं होता।२ सागारिक आगार की कुछ आचार्य इस रूप में व्याख्या करते हैं कि यदि एकाशन करते समय कोई ऐसा व्यक्ति आ जाए, जिसकी नजर लगने से खाना नहीं पचता तो एकाशन वाला साधु दूसरी जगह जाकर एकाशन करे तो प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता। सागारिक आगार की कुछ आचार्य इस रूप में भी व्याख्या करते हैं कि गृहस्थ के सामने साधु को आहार करना वर्जित है, क्योंकि इससे शासन की अवहेलना होने की संभावना रहती है। साधु का अच्छा भोजन करते देखकर गृहस्थ सोच सकता है कि इनका तो आराम का जीवन है अथवा अंत-प्रान्त भोजन देखकर उसकी संयम लेने की भावना में अंतर आ सकता है।
२. आवचू २ पृ. ३१६।
४. आकुंचन-प्रसारण—हाथ-पैरों का संकुचन-प्रसारण करने पर।
५. गुरु-अभ्युत्थान—गुरु अथवा अतिथि साधु के आगमन से खडे़ होने पर।३
३. प्रसाटी प ४८; गुरूणामभ्युत्थानार्हत्वादवश्यं भुञ्जानेनाप्युत्थानं कर्तव्यमिति न तत्र प्रत्याख्यानभंग:।
६. पारिष्ठापनिका—अतिरिक्त आहार आ जाने से परिष्ठापन की स्थिति में खाने पर। प्रवचनसारोद्धार की टीका में आचार्य सिद्धसेन कहते है कि आहार का परिष्ठापन करने से बहुत दोषों की संभावना रहती है, अत: गुरु की आज्ञा से उसका भोग करने पर व्रत का भंग नहीं होता।४ गृहस्थ के लिए पारिष्ठापनिका आगार नहीं होता, क्योंकि गृहस्थ उस आहार को दूसरे दिन के लिए रख सकता है अथवा दूसरे को खिला सकता है।५
४. प्रसाटी प. ४८, ४९।
५. इस आगार की विशेष व्याख्या आगे 'परिष्ठापनीय आहार किसको?' शीर्षक में की जाएगी।
७. महत्तराकार—आचार्य द्वारा आज्ञा देने पर।
८. सर्वसमाधिहेतु—अचानक रोग उभरने के कारण औषधि दिए जाने पर।
एकस्थान के अपवाद
एकस्थान के सात अपवाद एकाशन की भांति हैं। चौथा अपवाद हाथ-पैरों के संकुचन-प्रसारण का अपवाद इसमें नहीं है।
आयम्बिल के अपवाद
आयम्बिल के आठ अपवाद होते हैं१—
१. आवनि १०७९।
१. अनाभोग—अत्यन्त विस्मृति वश कुछ खा लेने पर।
२. सहसाकार—अचानक मुंह में कुछ खा लेने पर।
३. लेपालेप—आयम्बिल प्रायोग्य द्रव्य में आयम्बिल के अप्रायोग्य द्रव्य गिरने पर उसे निकाल देने पर वह द्रव्य खाने से आयम्बिल का भंग नहीं होता। इस आकार की व्याख्या कुछ आचार्य इस प्रकार भी करते हैं कि आयम्बिल का पात्र यदि अकल्प्य वस्तु से लिप्त हो, उस पात्र को हाथ से पौंछा जाए फिर भी उस पात्र में घृत आदि की चिकनाहट रह जाए तो उस पात्र में खाने से आयम्बिल भंग नहीं होता।
४. उत्क्षिप्त-विवेक— आयम्बिल प्रायोग्य द्रव्य में विकृति युक्त द्रव्य गिर जाए तो उसे निकाल देने पर भी प्रत्याख्यान भंग नहीं होता। यदि गुड़ या घी आदि गिर जाए तो वह वस्तु के चिपक जाता है, अत: उसे अलग करने पर भी उसका अंश चिपका रह जाता है। वह आयम्बिल में नहीं खाया जा सकता।
५. गृहस्थसंसृष्ट—आहार देने वाला गृहस्थ यदि विगय आदि अकल्प्य वस्तु से लिप्त चम्मच आदि से पात्र में बहराए तो उस अकल्प्य वस्तु से मिश्रित आहार करने पर भी आयम्बिल प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता। यदि चम्मच या भाजन में अधिक मात्रा में चिकनाई रह जाए तो वह कल्प्य नहीं है।२
२. आवचू २ पृ. ३१९।
६. सर्वसमाधिहेतु—पूर्ववत्
७. महत्तरागार—पूर्ववत्
८. पारिष्ठापनिका—पूर्ववत्।
उपवास के आगार
उपवास के पांच आकार होते हैं३—
३. आवनि १०७९।
१. अनाभोग—पूर्ववत्
२. सहसाकार—पूर्ववत्
३. महत्तराकार—पूर्ववत्
४. सर्वसमाधिहेतु—पूर्ववत्
५. पारिष्ठापनिका—यदि उपवास तिविहार है तो बचा हुआ आहार और पानी दोनों कल्प्य है। यदि चौविहार उपवास है, उस समय केवल आहार अधिक बचा है, पानी नहीं है तो वह चौविहार उपवास करने वाला मुनि आहार कर सकता है, पानी नहीं पी सकता।१ उपवास के संदर्भ में पंडित सुखलालजी का मंतव्य है कि चौविहार उपवास में ही पारिष्ठापनिका का आगार रहता है। यदि दिन में तिविहार और रात्रि में चौविहार उपवास है तो इस आगार की अपेक्षा नहीं है। पारिष्ठापनिका आगार तिविहार उपवास में भी रहना चाहिए, क्योंकि उसमें भी अधिक आहार आने पर खाने का प्रसंग उपस्थित हो सकता है।
१. आवचू २ पृ. ३१९।
सपानक उपवास के आगार
सपानक उपवास के छह आगार हैं२—
२. आवनि १०७९।
लेप—चावल, तिल, खजूर आदि का धोया हुआ पानी।
अलेप—जिस पानी में खाद्य वस्तुओं के कण न हों, वह अलेप कहलाता है, जैसे— राख, चूने का पानी आदि।
अच्छ—तीन बार उबाला हुआ पानी।
बहल—चावल, तिल आदि धोया हुआ पानी।
ससित्थ—चावल के मांड आदि का पानी, जिसमें अनाज के कण भी रह गए हों।
असित्थ—चावल आदि अनाज का पानी, जिसमें धान्य कण न रहे हों।
वर्तमान में उपवास में अलेप पानी का उपयोग किया जाता है। बाकी के पांच आगार प्रयुक्त नहीं होते।
दिवस चरिम के आगार
दिवस चरिम के चार आगार हैं३—अनाभोग, सहसाकार, महत्तराकार और सर्वसमाधिहेतु। ये चारों आगार पूर्व में व्याख्यात हैं।
३. आवनि १०७९।
अभिग्रह के आगार
अभिग्रह में अनाभोग, सहसाकार, महत्तराकार तथा सर्वसमाधिहेतु—ये चार आगार होते हैं। लेकिन वस्त्र रहित मुनियों के पांच आगार होते हैं। कोई साधु उपाश्रय में निर्वस्त्र रहने का अभिग्रह ग्रहण करता है, उसके यह आगार होता है। अचानक किसी गृहस्थ के उपाश्रय में आने पर, चोलपट्ट पहनने पर उसका प्रत्याख्यान भंग नहीं होता।४
४. आवनि १०८०।
निर्विकृतिक के आगार
विगय दो प्रकार की होती है— द्रव-तरल रूप और पिण्ड रूप। इनमें मक्खन, तली वस्तुएं, मांस, दही आदि पिण्ड विगय तथा दूध, तैल आदि द्रव विगय हैं। इनमें द्रव विकृति के आठ आगार तथा पिण्ड विकृति के नौ आगार होते हैं।१ पिण्ड विकृति में उत्क्षिप्त-विवेक आगार अतिरिक्त होता है।
१. आवनि १०८०।
१. अनाभोग—पूर्ववत्
२. सहसाकार—पूर्ववत्
३. लेपालेप—जिसमें दूध आदि का लेप लगा हो, उस हाथ या पात्र से आहार लेने पर। टीकाकार के अनुसार यदि पर्याप्त मात्रा में लेपयुक्त पदार्थ हो अथवा धारा प्रवाह विकृति आदि डाली गई हो तो वह नहीं कल्पता।
४. गृहस्थ-संसृष्ट—दूध, दही और मदिरा आदि में ओदन आदि पकाने या मिश्रित करने पर यदि दूध आदि चार अंगुल ऊपर संसृष्ट हो तो उसे निर्विगय में खाना कल्प्य है। यदि दूध आदि पांच अंगुल से ऊपर हो तो वह विकृति माना जाता है। गुड़, तैल और घी आदि यदि एक अंगुल ऊपर हो, शहद, मांस या रस यदि आधा अंगुल संसृष्ट हो, पिंड गुड़, मक्खन और मांस—ये तीनों यदि गीले आंवले जितने छोटे-छोटे टुकड़ों से संसृष्ट हों तो ये सब निर्विकृतिक के लिए भी कल्प्य हैं।२
२. आवनि १०८१/६, ७; हाटी २ पृ. २४५।
चूर्णिकार के अनुसार आंवले के प्रमाण के समान अनेक टुकड़े हों तो भी कल्प्य हैं, यदि इनसे एक भी बडे़ टुकड़े से संसृष्ट हो तो कल्पनीय नहीं होता।३
३. आवचू २ पृ. ३२०; फाणियगुलस्स, णवणीयस्स अद्दामलगमेत्तं संसट्ठं, जदि बहुगाणि वि एयप्पमाणाणि तो कप्पति, एक्कं पि वड्ढं न कप्पति।
५. प्रतीत्यम्रक्षित—प्रतीत्यम्रक्षित का अर्थ है— चुपड़ा हुआ। अंगुलि से घी लेकर थोड़ा चुपड़ देने पर। उदाहरणार्थ आटे में यदि घी डाला हुआ हो तो वह रोटी निर्विगय वाला खाए तो त्याग भंग नहीं होता। यदि घी-तैल आदि अधिक डाला जाए तो वह कल्प्य नहीं होता।
६. पारिष्ठापनिका—पूर्ववत्
७. महत्तरिका—पूर्ववत्
८. सर्वसमाधिहेतु—पूर्ववत्
९. उत्क्षिप्त-विवेक—निर्विकृतिक द्रव्य में थोड़ा विकृति युक्त द्रव्य गिर जाने पर उसे निकाल कर खाने पर प्रत्याख्यान भंग नहीं होता।
परिष्ठापनीय आहार किसको?
तपस्या के भेदों में अनेक आगार हैं, उनमें एक आगार है—पारिष्ठापनिका। नवकारसी, प्रहर, पुरिमार्ध, दिवस चरिम और अभिग्रह—इन पांच प्रत्याख्यानों में पारिष्ठापनिका आगार नहीं होता।
गृहस्थ द्वारा अधिक आहार डालने पर, भ्रांतिवश अधिक आहार आने पर अथवा सायं बहुत थोड़ा दिन रहने पर उस आहार को दूसरे दिन नहीं रखा जा सकता, अत: आचार्यों ने विकल्प प्रस्तुत किए हैं। निर्युक्तिकार के अनुसार विधिपूर्वक गृहीत और विधिपूर्वक आहार करने के पश्चात् यदि अशन, पान आदि बच जाएं तो वह तपस्वी साधुओं को दिया जा सकता है।१ गुरु की आज्ञा से उस आहार को खाने पर भी तपस्वी साधु की तपस्या का भंग नहीं होता। विधिपूर्वक गृहीत का अर्थ है—भिक्षा के संयोजना आदि दोषों को टालते हुए अलुब्ध भाव से ग्रहण की गई भिक्षा।२ विधिपूर्वक भुक्त का अर्थ है— मंडली भोजन में कट, प्रतर, छेद और सिंह की भांति विधिपूर्वक खाना। सिंह अपने भोज्य को क्रमश: खाता है।३ काक खाद्य को बीच से खाकर इधर-उधर बिखेर देता है और इधर-उधर देखता रहता है। काक की भांति मनोज्ञ भोजन करना, गिराते हुए भोजन करना तथा इधर-उधर दूसरे के पात्र में झांकते हुए भोजन करना अविधि भुक्त भोजन है। इसी प्रकार श्रृंगाल भी भोज्य के विशेष भागों को खाता है, क्रमश: नहीं खाता उसी भांति उत्कृष्ट भोजन को करके शेष को छोड़ देना अविधि भुक्त है।४
१. आवनि १०८२।
२. आवचू २ पृ. ३२१; विधिगहितं भिक्खं हिंडंतेहिं अलुद्धेहिं संजोयणादोसविप्पजढेहिं उग्गमियं।
३. आवचू २ पृ. ३२१, ३२२, ओभा २८८।
४. ओभा २९६-९८।
विधिगृहीत और विधिभुक्त के आधार पर चार भंग बनते हैं—
१. विधि गृहीत : विधि भुक्त
२. अविधि गृहीत : विधि भुक्त
३. विधि गृहीत : अविधि भुक्त
४. अविधि गृहीत : अविधि भुक्त।५
५. आवनि १०८३, हाटी २ पृ. २४६।
इसमें प्रथम भंग पूर्णतया शुद्ध है। द्वितीय भंग अविधि भुक्त होने के कारण अशुद्ध है। टीकाकार के अनुसार उस परिस्थिति में आहार का परिष्ठापन किया जाता है। ऐसा नहीं करने वाले को पांच कल्याणक का दंड मिलता है।६ तृतीय भंग में उत्कृष्ट द्रव्यों को अविधि से ग्रहण करने पर भी मंडली में रात्निक साधु उस आहार का विधिपूर्वक विभाजन करता है तो वह परिष्ठापनीय आहार आवलिका के १६ विकल्पों के क्रम से तपस्वी साधुओं को दिया जा सकता है।
६. हाटी २ पृ. २४६।
चूर्णिकार के अनुसार तृतीय भंग भी अशुद्ध हैं, उस बचे हुए आहार को तपस्वी को नहीं दिया जा सकता।७ लेकिन निर्युक्तिकार और टीकाकार ने इस भंग को सापेक्ष रूप से कल्प्य माना है। चतुर्थ भंग पूर्णतया अशुद्ध होने के कारण अकल्प्य है।
७. आवचू २ पृ. ३२२; ततिए अविहिगहितं वीसुं वीसुं उक्कोसगाणि गहियाणि एवं से कायव्वं ति। अहवा कारणे असंधरणादिसु गहियं पच्छा मंडली रातिणिएण विधीए भुत्तं, एत्थ वि आवलिया ण कप्पति।
प्रश्न उपस्थित होता है कि परिष्ठापनीय आहार किसे दिया जाए? इस संदर्भ में ग्रंथकार ने विशद विवेचन एवं विविध भंग प्रस्तुत किए हैं। परिष्ठापनीय आहार ग्रहण करने योग्य दो प्रकार के साधु होते हैं—आयम्बिल करने वाले और आयम्बिल नहीं करने वाले। बिना आयम्बिल करने वालों में निर्विकृतिक, एकासन, एकस्थान, उपवास, बेला और तेला का तप करने वाले आते हैं। चोले का तप करने वालों को परिष्ठापनीय आहार नहीं दिया जाता। उन्हें उष्ण पेया दी जा सकती है, क्योंकि वह तप देवताधिष्ठित होता है।१ कुछ आचार्य मानते हैं कि अष्टमभक्त—तेलेे वाले को भी परिष्ठापनीय आहार नहीं दिया जा सकता, केवल उष्ण पेया दी जा सकती है।२
१. आवचू २ पृ. ३२०; अणायंबिलितो निव्वीयं एगासणगं एगट्ठाणगं चउत्थं छट्ठं अट्ठमं, दसमादियाणं ण वट्टति दातुं, तस्स पेज्जे उण्हं वा देति, अवि य सो सदेवयतो होति।
२. आवचू २ पृ ३२१; केति आयरिया अट्ठमा पभणंति केति दसमादि।
आहार अधिक होने पर यदि एक आयम्बिल तप करने वाला साधु है और दूसरा उपवासी है तो वह आहार किसको दिया जाए? इसका समाधान करते हुए आचार्य कहते हैं कि उपवासी को वह आहार दिया जाता है। यदि दोनों साधु उपवासी हों और उनमें एक वृद्ध और एक बाल हो तो वह परिष्ठापनीय आहार बाल साधु को दिया जाता है। यदि दो बाल में एक समर्थ और एक असमर्थ हो तो असमर्थ को दिया जाता जाता है। दो असमर्थ साधुओं में एक चलने-फिरने वाला और दूसरा स्थिरवासी हो तो स्थिरवासी को वह आहार दिया जाता है। घूमने फिरने वालों में अतिथि और निमंत्रित साधु में अतिथि साधु को वह आहार दिया जाता है।३ इसी प्रकार आयम्बिल और बेले तप वाला, आयम्बिल और तेले तप वाला, आयम्बिल और एकस्थान वाला, आयम्बिल और निर्विगय करने वाले के भी इतने ही भंग जानने चाहिए।
३. आवनि १०८१/८, हाटी २ पृ २४५,२४६।
चूर्णिकार ने आयम्बिल और एकासन आदि करने वाले साधुओं में परिष्ठापनीय आहार किसे दिया जाए, इसका विमर्श प्रस्तुत किया है। यदि एक साधु आयम्बिल करने वाला और दूसरा एकासन आदि करने वाला है तो वह परिष्ठापनीय आहार आयम्बिल करने वाले को दिया जाता है। दो आयम्बिल करने वालों में यदि एक बाल और एक वृद्ध है तो बाल को दिया जाता है। क्रमश: असमर्थ, अभ्रमणशील तथा अतिथि साधु को दिया जाता है।
एक मुनि उपवासी और दूसरे के षष्ठभक्त (बेला) हो तो परिष्ठापनीय आहार षष्ठभक्त वाले को दिया जाता है।
बाल-वृद्ध, समर्थ-असमर्थ, भ्रमणशील-अभ्रमणशील और प्रार्ध्ाूणक तथा निमंत्रित— इन चार युग्मों के आधार पर आचाम्लक और उपवासी के सोलह विकल्प बनते हैं। इन सोलह भंगों में परिष्ठापनीय आहार प्रथम भंग वाले को दिया जाता है, उसकी अनुपस्थिति में दूसरे भंग वाले को दिया जाता है। इस प्रकार क्रमश: सोलहवें भंग वाले को दिया जाता है। यदि परिष्ठापनीय आहार अधिक हो तो सबको दिया जा सकता है। चूर्णिकार ने आयम्बिल एकासन, आयम्बिल एकस्थान आदि के साथ ९६ विकल्पों का उल्लेख किया है।४
४. आवचू २ पृ ३२०,३२१।
प्रत्याख्यान की शुद्धि
प्रत्याख्यान शुद्ध होना चाहिए, इस संदर्भ में भी तीर्थंकरों और जैन आचार्यों ने गहराई से विमर्श किया है। नियमसार के अनुसार कषायरहित, दान्त, शूरवीर, उद्यमी, संसार से भयभीत व्यक्ति का प्रत्याख्यान शुद्ध होता है।१ भगवती सूत्र में गौतम गणधर एक प्रश्न उपस्थित करते हैं कि किस साधक का प्रत्याख्यान सुप्रत्याख्यान है और किसका दुष्प्रत्याख्यान? भगवान् ने उत्तर देते हुए कहा—'जिस साधक को जीव-अजीव आदि का ज्ञान है, उसका प्रत्याख्यान सुप्रत्याख्यान है। जिसको जड़-चेतन आदि का ज्ञान नहीं है, प्रत्याख्यान के उद्देश्य की अवगति नहीं है, उसका प्रत्याख्यान दुष्प्रत्याख्यान है, क्योंकि जिसे ज्ञान ही नहीं है, वह प्रत्याख्यान का सम्यक् पालन कैसे कर सकता है?२ निर्युक्तिकार ने प्रत्याख्यान की शोधि के छ: प्रकार बताए हैं३—
१. नियमसार १०५;
णिक्कसायस्स दंतस्स, सूरस्स ववसायिणो।
संसारभयभीदस्स, पच्चक्खाणं हवे तस्स।।
२. भग. ७/२७,२८।
३. आवनि १०६९।
श्रद्धाशुद्धि—पांच महाव्रत, बारह श्रावक व्रत तथा दश उत्तरगुण प्रत्याख्यान—इन सत्तावीस प्रत्याख्यानों में दिन हो या रात, सुभिक्ष हो या दुर्भिक्ष, पूर्वाह्न, अपराह्न या चरिमकाल में—ये अवितथ हैं, ऐसी श्रद्धा करना श्रद्धाशुद्धि है।४
४. आवमूभा २४६; आवचू २ पृ. ३११।
ज्ञानशुद्धि—साधु एवं श्रावक के मूलगुण और उत्तरगुण के प्रत्याख्यान विषयक सही ज्ञान।५
५. आवमूभा २४७; आवचू २ पृ ३११; जाणणासुद्धं णाम जाणाति जिणकप्पियाणं एवं चाउज्जामियाणं वा एवं सावगाण मूलगुणाण उत्तरगुणाण य तं जाणणासुद्धं।
विनयशुद्धि—सम्यक् रूप से कृतिकर्म का प्रयोग करते हुए मन, वचन और काय से गुप्त होकर प्रत्याख्यान करना विनयशिुद्ध है।६ चूर्णिकार के अनुसार कृतिकर्म आदि क्रियाओं को सम्यक् रूप से प्रयोग करके तथा अवनत काय होकर दोनों हाथों से रजोहरण ग्रहण करके हाथ जोड़कर प्रत्याख्यान करना विनयशुद्धि है।७
६. आवमूभा २४८;
किइकम्मस्स विसोही, पउंजई जो अहीणमइरित्तं।
मण-वयण-कायगुत्तो, तं जाणसु विणयओ सुद्धं।।
७. आवचू २ पृ. ३११; विणयसुद्धं णाम जो कितिकम्मस्स जे गुणा ते अहीणमतिरित्ता पउंजित्ता ओणयकातो दोहि वि हत्थेहिं रयहरणं गहाय पंजलिउडो उवट्ठाति पच्चक्खावेति त्ति एयं विणयविसुद्धं।
अनुभाषणाशुद्धि—प्रत्याख्यान के समय गुरु जो कुछ उच्चारण करे, शिष्य भी हाथ जोड़कर उन पद एवं व्यंजनों को हाथ जोड़कर उच्चारण करे, यह अनुभाषणाशुद्धि है।८
८. आवमूभा २४९, आवचू २ पृ. ३११; अणुभासणासुद्धं णाम जं गुरू उच्चारेंति, तं इमो वि सणियागं उच्चारेति अक्खरेहिं पएहिं वंजणाणि अणुच्चारो पंजलिकडो अभिमुहो तं जाणऽणुभासणासुद्धं।
अनुपालनाशुद्धि—साधु के लिए जो बायालीस दोष बताए गए हैं, उनका दुर्भिक्ष, आतंक, उपसर्ग आदि परिस्थितियों में भी सेवन नहीं करना अनुपालनाशुद्धि है।९
९. आवमूभा २५०, आवचू २ पृ. ३११,३१२; अणुपालणा- सुद्धं णाम बायालीसं दोसा पडिसिद्धा णिच्चं ते जो आवतीए वि ण य पडिसेवति, तं अणुपालणासुद्धं।
भावशुद्धि—राग और द्वेष रहित भावधारा से प्रत्याख्यान करना भावशुद्धि है। इस प्रत्याख्यान को करने वाला साधु लोग में पूजित होता है, अत: मैं भी यही प्रत्याख्यान करके पूजा को प्राप्त करूंगा, यह राग से प्रेरित प्रत्याख्यान है अथवा सभी लोग मेरे सम्मुख हो जाएं या अधीन हो जाएं, इस परिणाम से प्रत्याख्यान करना द्वेष से प्रेरित है। इस लोक में कीर्ति, यश, अन्न, पान, वस्त्र, लयन, शयन आदि की प्राप्ति के लिए प्रत्याख्यान नहीं करना भावत: विशुद्ध प्रत्याख्यान है।१
१. आवचू २ पृ. ३१२; भावविसुद्धं णाम रागेणं एसो लोए पूएज्जइ त्ति एवं अहं पि करेमि तो पुज्जीहामि त्ति रागेणं करेति, दोसेणं तह करेमि जहा लोगो मम सम्मुहो होति, एयं दोसेणं दूसियं परिणामेणं, जो इहलोगट्ठयाए कित्ति-जसहेउं अण्णपाणवत्थलेणसयणहेउं वा ण करेति एयं भावसुद्धं।
ठाणं२ में प्रत्याख्यान के भेद के रूप में इनका उल्लेख है, वहां ज्ञानशुद्धि का उल्लेख नहीं है। मूलाचार में विनयशुद्धि, अनुभाषणाशुद्धि, अनुपालनाशुद्धि और परिणामशुद्धि—इन चार शुद्धियों का उल्लेख है। वहां ज्ञान शुद्धि और श्रद्धाशुद्धि का उल्लेख नहीं है।३
२. स्था. ५/२२१; पंचविहे पच्चक्खाणे पण्णत्ते, तं जहा सद्दहणसुद्धे, विणयसुद्धे, अणुभासणासुद्धे, अणुपालणासुद्धे, भावसुद्धे।
३. मूला ६४१;
विणएण तहणुभासा, हवदि य अणुपालणाय परिणामे।
एदं पच्चक्खाणं, चदुव्विधं होदि णादव्वं।।
प्रत्याख्यान अशुद्धि के कारण
भाष्यकार के अनुसार निम्न पांच कारणों से प्रत्याख्यान अशुद्ध होता है।४
४. आवमूभा २५३;
थंभा कोहा अणाभोगा, अणापुच्छा असंतइं।
परिणामओ असुद्धो, अवाउ जम्हा विउपमाणं।।
स्तब्धता—इस तपस्वी की पूजा हो रही है। तप करने पर मेरी भी पूजा होगी, इस भावना से तप करना अशुद्ध है।
क्रोध—गुरु के द्वारा उपालम्भ देने पर क्रोध में आकर आहार नहीं करना।
अनाभोग—त्याग की विस्मृति होने पर कुछ खा लेना।
अनापृच्छा—चूर्णिकार ने इस दोष के अनेक विकल्प प्रस्तुत किए हैं—
• आचार्य को पूछे बिना खाना खा लेना।
• गुरु की आज्ञा के बिना प्रत्याख्यान कर लेना।
• इस भय से गुरु से पूछे बिना खा लेना कि कहीं गुरु याद न दिला दें कि आज तुम्हारे
उपवास है अथवा भोजन करके यह कह दूंगा कि मैं उपवास को भूल गया था।५
५. आवचू २ पृ ३१२; जेमेति, ण आयरिए आपुच्छति, अहवा अणापुच्छा सयमेव पच्चक्खाया, अहवा वारिज्जीहामि जथा तुमे अब्भत्तट्ठो पच्चक्खातो त्ति, अहवा जेमेति तो भणीहामि विस्सरितं ति।
असत्—खाने योग्य कोई वस्तु न होने पर त्याग कर देना।६
६. आवचू २ पृ. ३१२; असंतती णाम णत्थि एत्थ किंचि वि ता वरं पच्चक्खातं ति पच्चक्खाति।
प्रत्याख्यान-पालन की क्रमिक अवस्थाएं
प्रत्याख्यान की शुद्धि एवं उसके सम्यक् पालन हेतु निम्न बातों की आराधना करना आवश्यक है। स्पृष्ट आदि सातों शब्द व्रत-पालन की उत्तरोत्तर अवस्थाएं हैं, किन्तु एक-दूसरे से सम्बद्ध होने के कारण समानार्थक हैं। इन पदों का क्रमिक अर्थबोध इस प्रकार है—
स्पृष्ट—अंत तक अखण्ड परिणामों से प्रत्याख्यान का पालन करना अथवा विधिपूर्वक शुद्ध परिणामों से गुरु से प्रत्याख्यान को ग्रहण करना।१
१. आवचू २ पृ. ३१४; फासियं नाम जदि सो कालो अभग्गपरिणामेण अंतं णीयो भवति, फासियं नाम जं अंतरा न खंडेति असुद्धपरिणामो वा अंतं नेति।
पालित—सम्यक् उपयोग से उसके प्रति बार-बार जागरूक होना।२
२. आवचू २ पृ. ३१४, पालियं पुणो पुणो पडिजागरमाणेणं....... तं पालियं।
शोधित/शोभित—भक्त-पान लाकर गुरु को देना, शेष बचने पर स्वयं उपभोग करना अथवा देने के परिणाम से भक्तपान लाना। यदि साधु अकेला ही खाता है तो वह शोभित नहीं होता अथवा वह आहार शोधित नहीं होता।३
३. आवचू २ पृ. ३१४; सोभितं नाम जो भत्तपाणं आणेत्ता पुव्वं दाऊणं सेसं भुंजति दायव्वपरिणामेण वा जदि पुण एक्कतो भुंजति ताहे ण सोहियं भवति।
तीरित—तीरित से पूर्व अवस्था पारित की है। प्रत्याख्यान पूर्ण होने पर खाना खाना पारित है। प्रत्याख्यान की अवधि पूर्ण होने पर भी मुहूर्त मात्र तक आहार का निरोध करना तीरित अवस्था है।४
४. आवचू २ पृ. ३१४; पारियं नाम जदि पुन्नमेत्तए पच्चक्खाणे जेमेति, ताहे पारं नीतं णो तीरियं, तीरियं पुण जं पुन्ने वि मुहुत्तमेत्तं अच्छति असणं निरुंभति।
कीर्तित—भोजन की बेला में मैंने प्रत्याख्यान किया था, वह अब पूर्ण हो गया है, इस प्रकार उच्चारण करते हुए भोजन करना।५
५. आवचू २ पृ. ३१४; किट्टियं जदि जेमणवेलाए उक्कित्तेति, जहा मए अमुगं पच्चक्खायं ति।
आराधित—उक्त सभी प्रकारों से प्रत्याख्यान का पालन करना। आराधित के स्थान पर 'अनुपालित' पाठ भी मिलता है, जिसका अर्थ है— तीर्थंकर के वचनों का बार-बार स्मरण करके प्रत्याख्यान का पालन करना।६
६. आवचू २ पृ. ३१४; अनुपालियं नाम अनुस्मृत्यानु- स्मृत्य तीर्थंकरवचनं प्रत्याख्यानं पालियव्वं।
प्रत्याख्याता और प्रत्याख्यापयिता
जो मूलगुण, उत्तरगुण, सर्वोत्तरगुण और देशोत्तरगुण तथा छह प्रकार की शोधि से युक्त तथा प्रत्याख्यान की विधि का ज्ञाता होता है, वह प्रत्याख्यान कराने वाला गुरु होता है।७ जो कृतिकर्म आदि विनयविधि में कुशल, उपयोगयुक्त, अशठ चित्त वाला, संविग्न और दृढ़प्रतिज्ञ होता है, वह प्रत्याख्यान करने योग्य शिष्य होता है।८ मूलाचार के अनुसार गुुरु के उपदेश, अर्हत् की आज्ञा और चारित्र की श्रद्धा से युक्त होकर प्रत्याख्यान के आदि, मध्य और अंत में दृढ़ रहता हुआ सविकल्प (गृहस्थ धर्म) या निर्विकल्प (साधु धर्म) का पालन करता हुआ प्रत्याख्यायक होता है।१
७. आवनि १०८५।
८. आवनि १०८६।
१. मूला ६३६।
प्रत्याख्याता (गुरु) और प्रत्याख्यापयिता—प्रत्याख्यान करने वाला—इन दोनों के ज्ञायक और अज्ञायक इन दो भेदों के आधार पर प्रत्याख्यान शुद्ध या अशुद्ध होता है। इन दोनों की चतुभर्ंगी बनती है—
• ज्ञाता द्वारा ज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।
• ज्ञाता द्वारा अज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।
• अज्ञाता द्वारा ज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।
• अज्ञाता द्वारा अज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।२
२. आवचू २ पृ. ३२२।
इनमें प्रथम भंग पूर्णत: शुद्ध है, क्योंकि इसमें प्रत्याख्यान कराने वाला और करने वाला— दोनों उपयोगयुक्त हैं। दूसरे भंग में प्रत्याख्यान कराने वाला उपयोगयुक्त है, लेकिन प्रत्याख्यान करने वाला उस क्षण उपयोगयुक्त नहीं है। यदि ज्ञायक समझाकर प्रत्याख्यान करवाता है तो यह भंग शुद्ध है अथवा बाद में प्रत्याख्याता भी उपयोगयुक्त हो जाता है तो वह प्रत्याख्यान भी शुद्ध हो जाता है, अन्यथा यह भंग अशुद्ध है। तीसरे भंग में प्रत्याख्यान कराने वाला उपयोग शून्य है, अत: यह भंग अशुद्ध है।३ चतुर्थ भंग में प्रत्याख्याता और प्रत्याख्यान करने वाला— दोनों उपयोग शून्य हैं, अत: यह भंग प्रत्याख्यान के लिए अशुद्ध ही है।४
३. प्रत्याख्यान करने वाला ज्ञायक एवं उपयोगयुक्त है, यदि वह साक्षी करके समझपूर्वक प्रत्याख्यान करता है तो यह भंग शुद्ध है।
४. आवहाटी २ पृ. २४७, प्रसाटी प ४३।
निर्युक्तिकार ने इस प्रसंग को स्पष्ट करने के लिए गाय का दृष्टान्त प्रस्तुत किया है, इसमें गोपालक और मालिक के आधार पर चतुर्भंगी होती है—
• मालिक गायों का प्रमाण जानता है, गोपालक नहीं जानता।
• मालिक गायों का प्रमाण नहीं जानता है, गोपालक जानता है।
• गोपालक गायों का प्रमाण जानता है, मालिक भी जानता है।
• न गोपालक गायों का प्रमाण जानता है और न मालिक जानता है।
यदि गायों का प्रमाण मालिक और ग्वाला—ये दोनों जानते हैं तो गायों की सुरक्षा रहती है। यही चतुर्भंगी प्रत्याख्याता और प्रत्याख्यान करने वाले पर घटित होती है।५
५. आवनि १०८६/१।
प्रत्याख्यान किसका?
सचित्त, अचित्त तथा मिश्र द्रव्य तथा क्रोध, मान, माया आदि अंतरंग परिग्रह—ये त्याग करने योग्य पदार्थ प्रत्याख्यातव्य हैं।६ प्रत्याख्यातव्य के संदर्भ में आचार्य हरिभद्र ने एक महत्त्वपूर्ण बात कही है कि अप्राप्त वस्तु का प्रत्याख्यान भी लाभदायी होता है, क्योंकि इससे अव्रत का निरोध होता है तथा सर्वज्ञ की आज्ञा का पालन होता है। यदि अप्राप्त वस्तु का भी त्याग न किया जाए तो उसका पाप लगता रहता है, क्योंकि व्यक्ति कभी भी उस वस्तु को प्राप्त करके उसका भोग कर सकता है तथा निरन्तर अप्रत्याख्यात वस्तु की अविरति का पाप लगता रहता है। इस संदर्भ में पंचाशक प्रकरण में गाड़ी का उदाहरण दिया गया है। एक बार एक मुनि प्रत्याख्यान के संदर्भ में लोगों को प्रेरणा दे रहे थे। उसे सुनकर एक ब्राह्मण ने मुनि का उपहास करने के लिए उनके पास आकर कहा—'मैं गाड़ी नहीं खाऊंगा, यह प्रत्याख्यान लेता हूं।' एक दिन ब्राह्मण जंगल से भूखा-प्यासा आ रहा था। एक राजकुमारी उसे मिली। उसका नियम था कि किसी ब्राह्मण को गाड़ी के आकार की मिठाई खिलाऊंगी। वह किसी ब्राह्मण की खोज कर रही थी। उसने ब्राह्मण को देखकर वह गाड़ी के आकार वाला पकवान उसे दिया। ब्राह्मण ने उसे लेने से इंकार कर दिया। बाद में ब्राह्मण को प्रत्याख्यान की यथार्थता समझ में आ गई।१
६. मूला ६३७, टी पृ ४६९।
१. पंचा ५/४८,४९।
आहार का प्रत्याख्यान
भगवान् ने अशन, पान आदि चतुर्विध आहार का प्ररूपण किया है। जो शीघ्र क्षुधा का शमन करता है, वह अशन है। जो प्राणों के लिए उपकारक है, वह पान है। जो मुख विवर में समाता है, वह खादिम है जैसे भुने हुए चने, खजूर, बिदाम आदि तथा जो मुंह के स्वाद को बढाता है, वह स्वादिम है।२
२. आवनि १०७३।
निर्युक्तिकार ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि सारा आहार अशन है, पान है, खादिम और स्वादिम है, फिर आहार के चार भेद क्यों किए? एक भेद में ही सब कुछ समाविष्ट हो सकता था। इसका समाधान करते हुए आचार्य कहते हैं कि यदि सारे आहार, पान आदि को अशन के अंदर रखा जाए तो अशन का त्याग करते ही सब चीजों का प्रत्याख्यान हो जाएगा। यदि कोई तिविहार का त्याग करना चाहे तो नहीं कर सकेगा, विकृति का त्याग भी अलग से संभव नहीं होगा। एक ही भेद रखने पर पानक का विसर्जन करने पर शेष सारे आहार के भेदों का प्रत्याख्यान हो जाएगा, अत: प्रत्याख्यान की सुविधा के लिए आहार को चार भागों में बांटा है।३ कुछ आचार्य इन चारों शब्दों को एकार्थक मानते हैं।४
३. आवचू २ पृ. ३१३।
४. आवचू २ पृ. २१६।
दिगम्बर परम्परा यह मानती है कि साधु के लिए त्रिविध आहार का त्याग उपयुक्त नहीं, त्रिविध आहार का त्याग करने से सर्वविरति कैसे होगी? आचार्य हरिभद्र इसका समाधान देते हुए कहते हैं कि आहार का प्रत्याख्यान अप्रमाद का वर्धक है, अत: साधु के लिए त्रिविध या द्विविध आहार का प्रत्याख्यान भी कल्पनीय है।५
५. पंचा ५/३३-३५।
प्रत्याख्यान और प्रतिक्रमण में अंतर
कषायपाहुड में एक प्रश्न उठाया गया है कि प्रत्याख्यान और प्रतिक्रमण में क्या अंतर है? इसका उत्तर देते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के निमित्त से लगने वाले दोषों का त्याग करना प्रत्याख्यान है तथा प्रत्याख्यान से अप्रत्याख्यान को प्राप्त कर पुन: प्रत्याख्यान को प्राप्त करना प्रतिक्रमण है।१ प्रत्याख्यान के बाद पुन: अप्रत्याख्यान में जाने का तात्पर्य यह है कि अतिचारों के कारणभूत शरीर से सम्बन्धित अचित्तादि द्रव्यों का त्याग करना प्रत्याख्यान है। स्वीकृत अहिंसा आदि व्रतों में अतिचार लगने पर उनका प्रत्याख्यान करना प्रतिक्रमण है। मूलाचार के टीकाकार कहते हैं कि अतीतकालीन अतिचार का शोधन प्रतिक्रमण है तथा त्रिकाल विषयक अतिचारों का त्याग करना प्रत्याख्यान है।
१. कपा १/१/८९, पृ. १०५; पच्चक्खाण-पडिक्कमणाणं को भेओ? उच्चदे सगंगट्ठियदोसाणं दव्व-खेत्त-काल- भावविसयाणं परिच्चाओ पच्चक्खाणं णाम। पच्चक्खाणादो अपच्चक्खाणं गंतूण पुणो पच्चक्खाणस्सागमणं पडिक्कमणं।
मानसिक संकल्प के अनुसार प्रत्याख्यान
निर्युक्तिकार के अनुसार प्रत्याख्यान के समय जो मनोगत भाव होता है, उसी के अनुसार प्रत्याख्यान होता है। यदि जल्दीबाजी में या भूल से मुख से कोई और उच्चारण कर दिया और त्याग करने का मन किसी अन्य चीज का है तो वह वाचिक प्रत्याख्यान मान्य न होकर मनोगत संकल्प के आधार पर किया गया प्रत्याख्यान ही मान्य होता है।२ जैसे किसी व्यक्ति के मन में तीन आहार का प्रत्याख्यान करने की इच्छा है, लेकिन मुंह से चतुर्विध आहार के प्रत्याख्यान की बात निकल गई तो मनोगत भावों के आधार पर ही प्रत्याख्यान स्वीकृत होता है, क्योंकि उस समय व्यक्ति ने अनुपयुक्त अवस्था में चतुर्विध आहार के त्याग का उच्चारण किया है, व्याख्याकारों के अनुसार निर्जरा का प्रधान कारण मानकर उस वाचिक प्रत्याख्यान का भी विधिवत् अनुपालन करना चाहिए।३
२. आवनि १०७४।
३. आवचू २ पृ. ३१३, ३१४।
प्रत्याख्यान के लाभ
निर्युक्तिकार ने प्रत्याख्यान से होने वाले लाभों की लम्बी कारण-श्रृंखला प्रस्तुत की है। प्रत्याख्यान का सम्यक् पालन करने से आश्रवद्वारों का निरोध होता है। आश्रवद्वारों का निरोध होने से विषयों के प्रति तृष्णा समाप्त हो जाती है, तृष्णाक्षय से अतुल उपशम की वृद्धि होती है। चारित्रधर्म से कर्मों का क्षय, कर्म-क्षय से अपूर्वकरण, अपूर्वकरण से केवलज्ञान तथा केवलज्ञान की प्राप्ति से नित्य सुख वाला मोक्ष प्राप्त होता है।४ भगवती सूत्र के अनुसार असंयमी व्यक्ति के निरन्तर कर्मबंध होता रहता है।
४. आवनि १०७५/१-३।
उत्तराध्ययन के उनतीसवें अध्ययन में संभोजप्रत्याख्यान, उपधिप्रत्याख्यान, आहारप्रत्याख्यान, कषायप्रत्याख्यान, योगप्रत्याख्यान, शरीरप्रत्याख्यान, सहायप्रत्याख्यान, भक्तप्रत्याख्यान, सद्भाव-प्रत्याख्यान आदि नौ प्रत्याख्यानों और उनके लाभों का सुंदर विवेचन प्राप्त होता है।५
५. देखें उ २९/३४-४२।
प्रत्याख्यान के आधार पर श्रावकों के प्रकार
अणुव्रती श्रावक भी प्रतिदिन साधुओं के पास साधु और श्रावक की समाचारी को सुनता है, इसलिए वह श्रावक कहलाता है।१ श्रावक दो प्रकार के होते हैं—१. अभिग्रह सहित (व्रत सहित) २. अभिग्रह रहित (सम्यग्दर्शन सहित) जैसे कृष्ण, सत्यकि, श्रेणिक आदि। त्याग की दृष्टि से इनका विभाग करने पर श्रावक के आठ प्रकार होते हैं। सामान्यत: श्रावक दो करण तीन योग से त्याग कर सकता है अर्थात् मन, वचन और काया से प्राणातिपात आदि न करना, न करवाना। वह अपत्य धन आदि परिग्रह से युक्त है, इसलिए श्रावक के इस भेद में अनुमति या अनुमोदन प्रतिषिद्ध नहीं होता।
१. आवहाटी २ पृ २१०; प्रतिपन्नाणुव्रतोऽपि प्रतिदिवसं यतिभ्य: सकाशात् साध्ाूनामगारिणां च सामाचारीं श्रृणोतीति श्रावक:।
टीकाकार के अनुसार यदि श्रावक भी तीन करण तीन योग से प्रत्याख्यान करे तो परिग्रही और अपरिग्रही तथा प्रव्रजित और अप्रव्रजित में कोई अंतर नहीं रहेगा, लेकिन दीक्षा का इच्छुक प्रतिमाधारी तीन करण, तीन योग से त्याग ले सकता है।२
२. हाटी २ पृ २१०।
भगवती सूत्र में गृहस्थ श्रावक के लिए तीन करण तीन योग से प्रत्याख्यान करने का उल्लेख मिलता है। टीकाकार ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि आगम में इस बात का उल्लेख है, फिर निर्युक्तिकार ने इसका उल्लेख क्यों नहीं किया? इसका स्पष्टीकरण करते हुए टीकाकार कहते हैं कि यह विशिष्ट अवस्था की बात है। सामान्य परिस्थिति में श्रावक तीन करण तीन योग से त्याग नहीं कर सकता। तीन करण और तीन योग से त्याग करने की विशेष स्थितियां ये हो सकती हैं
१. जो श्रावक प्रव्रजित होने का इच्छुक है, पुत्र-पालन आदि की दृष्टि से वह प्रव्रजित न होकर घर में रहकर ११वीं उपासक प्रतिमा को स्वीकार करता है, उसका प्रत्याख्यान तीन करण तीन योग से हो सकता है।
२. वह अप्राप्य वस्तु का नवकोटि से त्याग कर सकता है, जैसे— स्वयंभूरमण समुद्र के मत्स्य को मारने का त्याग। मनुष्य क्षेत्र से बाहर के हाथी-दांत, व्याघ्र-चर्म के उपयोग करने का प्रत्याख्यान।
३. वह स्थूल प्राणातिपात, स्थूल मृषावाद आदि का नवकोटि से परित्याग कर सकता है, जैसे— हाथी, सिंह आदि को मारने का त्याग करना।
४. वह अप्रयोजनीय वस्तु का नवकोटि से त्याग कर सकता है, जैसे काक का मांस खाने का त्याग। श्रावक सर्वसावद्य योग का तीन करण तीन योग से त्याग नहीं कर सकता।३
३. हाटी २ पृ २१०।
करण१, कारावण, अनुमोदन, करण-कारावण, करण अनुमोदन, कारावण अनुमोदन तथा करण कारावण-अनुमोदन—इन सातों के सात-सात भंग होते हैं। इनका गुणा करने पर कुल मिलाकर ४९ भंग होते हैं। इनका अतीत, वर्तमान और भविष्य के साथ गुणा करने पर १४७ भंग होते हैं। व्रत-प्रत्याख्यान के आधार पर श्रावकों के १४७ प्रकार होते हैं। टीकाकार ने अणुव्रत के आधार पर श्रावकों के भेदों की विस्तृत चर्चा एवं अनेक भंग किए हैं।२
१. करण के सात भंग इस प्रकार हैं—
१. प्राणातिपात नहीं करता है मन से।
२. प्राणातिपात नहीं करता है वचन से।
३. प्राणातिपात नहीं करता है काया से।
४. प्राणातिपात नहीं करता है मन से, वचन से।
५. प्राणातिपात नहीं करता है मन से, काया से।
६. प्राणातिपात नहीं करता है वचन से, काया से।
७. प्राणातिपात नहीं करता है मन से, वचन से, काया से।
इस प्रकार कारावण, अनुमोदन आदि शेष भंगों के भी सात-सात भंग होते हैं।
२. आवहाटी २, पृ २११।
करण और योग से त्याग करने के आधार पर श्रावक के निम्न भेद होते हैं—
१. दो करण तीन योग से त्याग करने वाला।
२. दो करण दो योग से त्याग करने वाला।
३. दो करण एक योग से त्याग करने वाला।
४. एक करण तीन योग से त्याग करने वाला।
५. एक करण दो योग से त्याग करने वाला।
६. एक करण एक योग से त्याग करने वाला।
७. उत्तर गुणों का प्रत्याख्यान करने वाला।
८. अविरत अर्थात् त्याग नहीं करने वाला।
करण और योग के आधार पर होने वाले श्रावक के छह भेदों को पांच व्रत से गुणा करने पर श्रावक के तीस भेद होते हैं। उत्तर गुणों को ग्रहण करने वाला तथा अविरत सम्यगदृष्टि—इन दो भेदों को मिलाने से श्रावक के बत्तीस भेद होेते हैं।
प्रत्याख्यान कथन योग्य परिषद्
जैन आचार्यों ने परिषद् के संबंध में गहन विमर्श प्रस्तुत किया है। आचार्यों का मंतव्य है कि परिषद् को देखकर धर्म का कथन करना चाहिए। आवश्यक की सामायिक निर्युक्ति में निर्युक्तिकार ने शैलघन, घट, चालनी, परिपूरणक, हंस, महिष, मेष, मशक, जलूक, बिडाली, जाहक, गाय, भेरी और आभीरी—इन उदाहरणों से शिष्य की परीक्षा की बात कही है। (विस्तार हेतु देखें आवनि भा. १ गा. १२४ पृ. १७८, बृभा ३४२-६१, आवहाटी १ पृ ६७-६९)
निर्युक्तिकार ने प्रत्याख्यान के योग्य और अयोग्य परिषद् के संदर्भ में कुछ अन्य तथ्य भी प्रस्तुत किए हैं। उनके अनुसार परिषद् दो प्रकार की होती है—उपस्थित और अनुपस्थित। उपस्थित परिषद् भी दो प्रकार की होती है—सम्यक् उपस्थित और मिथ्या उपस्थित अर्थात् सम्यक् दृष्टिकोण के साथ उपस्थित होने वाली और मिथ्या दृष्टिकोण से उपस्थित होने वाली। जैसे आर्य गोविंद प्रारम्भ में मिथ्या दृष्टिकोण के साथ प्रव्रजित हुए थे। ऐसी परिषद् को प्रत्याख्यान का कथन नहीं करना चाहिए। सम्यक् उपस्थित परिषद् भी दो प्रकार की होती है— भावित और अभावित। अभावित अयोग्य परिषद् है। भावित परिषद् दो प्रकार की होती है—विनीत और अविनीत। अविनीत प्रत्याख्यान-कथन के अयोग्य परिषद् है। पुन: विनीत परिषद् दो प्रकार की होती है—व्याक्षिप्त एवं अव्याक्षिप्त। व्याक्षिप्त परिषद् खिन्न होती है, वह सुनती कुछ और है तथा कार्य कुछ और करती है। अव्याक्षिप्त परिषद् उस समय अन्य कुछ कार्य नहीं करती, केवल सुनने में दत्तचित्त रहती है, अत: अव्याक्षिप्त परिषद् प्रत्याख्यान कथन के योग्य होती है, अव्याक्षिप्त भी दो प्रकार की होती है—उपयुक्त और अनुपयुक्त। अनुपयुक्त सुनते समय अन्य विषय के बारे में चिंतन करती है, लेकिन उपयुक्त परिषद् निश्चिन्त होकर उपयोगपूर्वक सुनती है।
टीकाकार के अनुसार सम्यगुपस्थित, भावित, विनीत, अव्याक्षिप्त, उपयुक्त—यह प्रथम परिषद् प्रत्याख्यान-कथन के योग्य हैं, शेष ६३ परिषद् अयोग्य हैं। टीकाकार ने१ उदाहरण के रूप में अयोग्य परिषद् का एक भंग बनाया है—सम्यग् उपस्थित, भावित, विनीत, अव्याक्षिप्त, अनुपयुक्त—इसी प्रकार ६२ भंग और बना लेने चाहिए।२
१. आवहाटी २ पृ. २४८; एवमेसा उवट्ठिता सम्मोवट्ठिया भाविता विणीयाऽवक्खित्ता उवयुत्ता य, पढमपरिसा जोग्गा कहणाए, सेसा उ तेवट्ठी परिसाओ अजोग्गाओ।
२. आवहाटी २ पृ. २४८; अज्जोगाण इमा पढमा उवट्ठिता सम्मोवट्ठिता भाविता विणीया अवक्खित्ता अणुवउत्ता, एसा पढमा अजोग्गा। एवं तेवट्ठि पि भाणितव्वा।
यहां पंच आवश्यकों का संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत किया है। अब निर्युक्ति का स्वरूप, उसके भेद आदि के बारे में विस्तृत विवेचन किया जाएगा।
निर्युक्ति का स्वरूप
श्वेताम्बर परम्परा में महावीर-वाणी आज भी ग्यारह अंगों के रूप में सुरक्षित है। दिगम्बर परम्परा के अनुसार आगम ग्रंथों का कालान्तर में लोप हो गया, इसलिए उन पर लिखी गयी निर्युक्ति-साहित्य की विशाल श्रुतराशि केवल श्वेताम्बर परम्परा में ही मान्य है।
जैन आगमों के व्याख्या ग्रंथ मुख्यत: चार प्रकार के हैं— निर्युक्ति, भाष्य, चूर्णि और टीका। निर्युक्ति जैन आगमों की प्राचीनतम पद्यबद्ध व्याख्या है। आचार्य हरिभद्र ने इसे निरुक्ति नाम से भी अभिहित किया है।३ आचार्य भद्रबाहु ने आवश्यकनिर्युक्ति (गा. ८८) में निर्युक्ति का निरुक्त इस प्रकार किया है— 'निज्जुत्ता ते अत्था, जं बद्धा तेण होइ निज्जुत्ती' जिसके द्वारा सूत्र के साथ अर्थ का सही निर्णय होता है, वह निर्युक्ति है। मूलाचार के अनुसार युक्तिपूर्वक उपाय अर्थात् व्याख्या निर्युक्ति है।४
३. आवहाटी १, पृ. २४२।
४. मूला ५१५; जुत्ति त्ति उवाय त्ति य णिरवयवा होदि णिज्जुत्ती।
निश्चय रूप से सम्यग् अर्थ का निर्णय करना तथा सूत्र में ही परस्पर संबद्ध अर्थ को प्रकट करना निर्युक्ति का उद्देश्य है।५ आचार्य जिनदास के अनुसार सूत्र में निर्युक्त अर्थ की व्याख्या करने वाली निर्युक्ति है।१ आचार्य शीलांक भी प्रकारान्तर से यही बात कहते हैं।२ आचार्य हरिभद्र के अनुसार क्रिया, कारक, भेद और पर्यायवाची शब्दों द्वारा शब्द की व्याख्या करना या अर्थ प्रकट करना निरुक्ति /निर्युक्ति है।३ कोट्याचार्य के अभिमत से विषय और विषयी में निश्चय अर्थ का संबंध जोड़ना निर्युक्ति है।४ अन्य टीकाकारों ने विविध प्रकार से निर्युक्ति शब्द के अनेक निरुक्त किए हैं।५
५. विभा १०८६;
जं निच्छयाइ जुत्ता, सुत्ते अत्था इमीए वक्खाया।
तेणेयं निज्जुत्ती, निज्जुत्तत्थाभिहाणाओ।।
१. आवचू १ पृ. ९२; सुत्तनिज्जुत्तअत्थनिज्जूहणं निज्जुत्ती।
२. सूटी पृ. १; योजनं युक्ति: अर्थघटना निश्चयेनाधिक्येन वा युक्ति: निर्युक्ति:—सम्यगर्थप्रकटनम्। निर्युक्तानां वा सूत्रेष्वेव परस्परसम्बद्धानामर्थानामाविर्भावनं युक्तशब्द-लोपान्निर्युक्ति:।
३. हाटी १ पृ. २४२; क्रिया-कारक-भेद-पर्यायै: शब्दार्थ-कथनं निरुक्ति:।
४. विभाकोटी पृ. २७६।
५. (क) दशहाटी पृ. २; निर्युक्तानामेव सूत्रार्थानां युक्ति: परिपाट्या योजनं निर्युक्तयुक्तिरिति वाच्ये।
(ख) आवमटी पृ. १००; सूत्रार्थयो: परस्परं निर्योजनं- संबंधनं निर्युक्ति:।
(ग) ओनिटी प. ४; नि:आधिक्ये, योजनं युक्ति:.... सूत्रार्थयो र्योगो नित्यव्यवस्थित एवास्ते वाच्य- वाचकतयेत्यर्थ:, अधिका योजना निर्युक्तिरुच्यते, नियता निश्चिता वा योजनेति।
जर्मन विद्वान् शार्पेन्टियर के अनुसार निर्युक्तियां प्रधान रूप से संबंधित ग्रंथ के इंडेक्स का कार्य करती हैं तथा सभी विस्तृत घटनावलियों का संक्षेप में उल्लेख करती हैं। डॉ. नथमल टांटिया के अनुसार निर्युक्तियां व्याख्यात्मक विषय की सूचियां या अर्थकथाएं हैं।
निर्युक्ति का प्रयोजन
एक प्रश्न सहज उपस्थित होता है कि जब प्रत्येक सूत्र के साथ अर्थागम संबद्ध है, तब फिर अलग से निर्युक्ति लिखने की आवश्यकता क्यों पड़ी? इस प्रश्न के उत्तर में निर्युक्तिकार स्वयं कहते हैं- 'तह वि य इच्छावेइ, विभासिउं सुत्तपरिवाडी'६ सूत्र में अर्थ निर्युक्त होने पर भी सूत्रपद्धति की विविध प्रकार से व्याख्या करके शिष्यों को समझाने के लिए निर्युक्ति की रचना की जा रही है। इसी गाथा की व्याख्या करते हुए विशेषावश्यक भाष्यकार कहते हैं कि श्रुतपरिपाटी में ही अर्थ निबद्ध है, अत: अर्थाभिव्यक्ति की इच्छा नहीं रखने वाले निर्युक्तिकर्ता आचार्य को श्रोताओं पर अनुग्रह करने के लिए वह श्रुतपरिपाटी ही अथर्र्-प्राकट्य की ओर प्रेरित करती है।७ उदाहरण देते हुए भाष्यकार कहते हैं कि जैसे चित्रकार अपने फलक पर चित्रित चित्रकथा को कहता है तथा श्लाका अथवा अंगुलि के साधन से उसकी व्याख्या करता है, उसी प्रकार प्रत्येक अर्थ का सरलता से बोध कराने के लिए सूत्रबद्ध अर्थों को निर्युक्तिकार निर्युक्ति के माध्यम से अभिव्यक्त करते हैं।८ जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण ने 'इच्छावेइ' शब्द का दूसरा अर्थ यह किया है कि मंदबुद्धि शिष्य ही सूत्र का सम्यग् अर्थ नहीं समझने के कारण गुरु को प्रेरित कर सूत्रव्याख्या करने की इच्छा उत्पन्न करवाता है।१ आचार्य हरिभद्र ने भी यही व्याख्या की है।२
६. आवनि ८२।
७. विभा १०८८;
तो सुयपरिवाडि च्चिय, इच्छावेइ तमणिच्छमाणं पि।
निज्जुत्ते वि तदत्थे, वोत्तुं तदणुग्गहट्ठाए।।
८. विभा १०८९;
फलयलिहियं पि मंखो, पढइ पभासइ तहा कराईहिं।
दाएइ य पइवत्थुं, सुहबोहत्थं तह इहं पि।।
१. विभा १०९१;
इच्छह विभासिउं मे, सुयपरिवाडिं न सुट्ठु बुज्झामि।
नातिमई वा सीसो, गुरुमिच्छावेइ वोत्तुं जे।।
२. आवहाटी १ पृ. ४५।
पिंडनिर्युक्ति की टीका में आचार्य मलयगिरि स्पष्ट कहते हैं कि स्वतंत्र ग्रंथ के रूप में कुछ लिखना निर्युक्तिकार का प्रयोजन नहीं था। वह अपने-अपने सूत्र के अधीन है, जैसे—आवश्यकसूत्र से सम्बद्ध आवश्यक निर्युक्ति है। सूत्र निबद्ध अर्थ को क्रमबद्ध रूप से शिष्यों के लिए व्याख्यायित करना ही निर्युक्ति का अभीष्ट है।३
३. पिनिटी प १; निर्युक्तयो न स्वतंत्रशास्त्ररूपा:, किंतु तत्तत्सूत्रपरतंत्रास्तथा तद् व्युत्पत्त्याश्रयणात्, तथाहि सूत्रोपात्ता अर्था: स्वरूपेण संबद्धा अपि शिष्यान् प्रति निर्युज्यन्ते—निश्चितं संबद्धा उपदिश्य व्याख्यायंते यकाभिस्ता: निर्युक्तय:।
निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि निर्युक्ति जैन आगमों के पारिभाषिक शब्दों की व्याख्या प्रस्तुत करने एवं अर्थ-निर्धारण करने का महत्त्वपूर्ण उपक्रम है।
निर्युक्ति के भेद
भाष्य-साहित्य में व्याख्यान-विधि के तीन प्रकार हैं, उनमें निर्युक्ति का दूसरा स्थान है।४
४. पंकभा २३६९;
सुत्तत्थो खलु पढमो, बितिओ निज्जुत्तिमीसओ भणितो।
ततिओ य निरवसेसो, एस विही होति अणुओगे।।
निर्युक्ति अनुगम के तीन भेद मिलते हैं-१. निक्षेप निर्युक्ति २. उपोद्घात निर्युक्ति ३. सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति।५ प्रत्येक शब्द के कई अर्थ होते हैं, उनमें कौन-सा अर्थ प्रासंगिक है, निक्षेप पद्धति द्वारा शब्दों का सही अर्थ प्रकट होता है। निर्युक्ति और निक्षेप का भेद स्पष्ट करते हुए भाष्यकार कहते हैं कि निर्युक्ति में सूत्र की व्याख्या होती है और निक्षेप में अर्थ का न्यासमात्र होता है।६
५. आवमटी प. ५९१।
६. विभा ९६५; निज्जुत्ती वक्खाणं, निक्खेवो नासमेत्तं तु।
व्याख्येय सूत्र को व्याख्या-विधि के निकट लाना, जिस सूत्र की जिस प्रसंग में जो व्याख्या करनी हो, उसकी पृष्ठभूमि तैयार करना उपोद्घात निर्युक्ति है। उपोद्घातनिर्युक्ति में छब्बीस प्रकार से शब्द या विषय की मीमांसा की जाती है।७ सूत्रस्पर्शिकनिर्युक्ति के द्वारा निर्युक्तिकार सूत्रगत शब्दों की व्याख्या प्रस्तुत करते हैं। निर्युक्तिकार मूलग्रंथ के प्रत्येक शब्दों की व्याख्या न करके केवल विशेष शब्दों की ही व्याख्या प्रस्तुत करते हैं।
७. विभा ९७३, ९७४।
निर्युक्तियों की संख्या
निर्युक्तियों की संख्या के बारे में निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि नंदीसूत्र में जहां प्रत्येक आगमों का परिचय दिया गया है, वहां बारह अंगों के परिचय में कहा गया है कि इन पर संख्येय निर्युक्तियां लिखी गयीं। इस वाक्य को दो संदर्भों में समझा जा सकता है। प्रत्येक अंग पर अनेक निर्युक्तियां लिखी गयीं अथवा एक ही अंग पर लिखी गई निर्युक्तियों की गाथा- संख्या निश्चित नहीं थी। इस प्रसंग में एक विचारणीय प्रश्न यह है कि इतनी निर्युक्तियां लिखी गयीं, फिर वे आज उपलब्ध क्यों नहीं हैं? इस प्रश्न के समाधान में एक चिंतन सामने आता है कि स्वयं सूत्रकार ने ही सूत्र के साथ जो अर्थागम लिखा, वे ही निर्युक्ति के रूप में प्रसिद्ध थीं। इस दृष्टि से 'संखेज्जाओ निज्जुत्तीओ' का यह अर्थ अधिक संगत लगता है कि सूत्रागम पर स्वयं सूत्रकार ने जो अर्थागम लिखा, वे ही उस समय निर्युक्तियां कहलाती थीं। अभी वर्तमान में जो निर्युक्ति-साहित्य उपलब्ध है, उसके साथ नंदी सूत्र में वर्णित निर्युक्तियों का कोई संबंध नहीं लगता है।
आवश्यकनिर्युक्ति में आचार्य भद्रबाहु ने १० नियुक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा की है।१ उनका क्रम इस प्रकार है—१. आवश्यक २. दशवैकालिक ३. उत्तराध्ययन ४. आचारांग ५. सूत्रकृतांग ६. दशाश्रुतस्कंध ७. बृहत्कल्प ८. व्यवहार ९. सूर्यप्रज्ञप्ति १०. और ऋषिभाषित। आचार्य हरिभद्र ने 'इसिभासियाणं च' शब्द की व्याख्या में देवेन्द्रस्तव आदि की निर्युक्तियों का भी उल्लेेख किया है।२ वर्तमान में इन दस निर्युक्तियों में केवल आठ निर्युक्तियां ही प्राप्त हैं। सूर्यप्रज्ञप्ति और ऋषिभाषित की निर्युक्तियां अनुपलब्ध हैं। ऐसा संभव लगता है कि भद्रबाहु ने आवश्यकनिर्युक्ति में दस निर्युक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा की, लेकिन वे आठ निर्युक्तियों की रचना ही कर सके। दूसरा संभावित विकल्प यह भी स्पष्ट है कि अन्य आगम-साहित्य की भांति कुछ निर्युक्तियां भी काल के अंतराल में लुप्त हो गयीं।
१. आवनि ८०, ८१;
आवस्सगस्स दसकालियस्स तह उत्तरज्झमायारे।
सूयगडे निज्जुत्ति,ं वोच्छामि तहा दसाणं च।।
कप्पस्स य निज्जुत्ति,ं ववहारस्सेव परमनिउणस्स।
सूरियपण्णत्तीए, वोच्छं इसिभासिताणं च।।
२. आवहाटी १ पृ. ४१; ऋषिभाषितानां च देवेन्द्र- स्तवादीनां निर्युक्ति....।
हमारे अभिमत से ऋषिभाषित निर्युक्ति की कुछ गाथाएं आज भी ऋषिभाषित मूल में सुरक्षित हैं, इस संबंध में ऋषिभाषित की भूमिका में हमने विस्तार से चर्चा की है।३ सूर्यप्रज्ञप्ति पर लिखी गई निर्युक्ति के बारे में टीकाकार मलयगिरि ने भी उल्लेख किया है। उनके अनुसार इसमें ज्योतिष् शास्त्र एवं सूर्य की गति आदि का वर्णन था।
३. देखें इसिभासियाइं, भूमिका पृ. २३,२४।
इसके अतिरिक्त पिण्डनिर्युक्ति, ओघनिर्युक्ति, निशीथनिर्युक्ति और पंचकल्पनिर्युक्ति आदि का भी अस्तित्व मिलता है। डॉ. घाटगे के अनुसार ये क्रमश: दशवैकालिकनिर्युक्ति, आवश्यकनिर्युक्ति, आचारांगनिर्युक्ति और बृहत्कल्पनिर्युक्ति की पूरक निर्युक्तियां हैं। इस सदंर्भ में विचारणीय प्रश्न यह है कि ओघनिर्युक्ति, पिंडनिर्युक्ति और निशीर्थनिर्युक्ति जैसी स्वतंत्र एवं बृहत्काय रचना को आवश्यकनिर्युक्ति, दशवैकालिकनिर्युक्ति और आचारांगनिर्युक्ति का पूरक कैसे माना जा सकता है? इस विषय में निम्न बिंदुओं पर विचार करना आवश्यक लगता है—
१. आचार्य मलयगिरि पिंडनिर्युक्ति को दशवैकालिकनिर्युक्ति का अंग मानते हुए कहते हैं कि दशवैकालिकनिर्युक्ति की रचना चतुर्दशपूर्वी आचार्य भद्रबाहु ने की। दशवैकालिक के पिंडैषणा नामक पांचवें अध्ययन पर बहुत विस्तृत निर्युक्ति की रचना हो जाने के कारण इसको अलग स्वतंत्र शास्त्र के रूप में पिंडनिर्युक्ति नाम दे दिया गया। इसका हेतु बताते हुए आचार्य मलयगिरि कहते हैं कि इसीलिए पिण्डनिर्युक्ति के आदि में मंगलाचरण नहीं किया गया, क्योंकि दशवैकालिक के प्रारंभ में मंगलाचरण कर दिया गया था।१ इस संदर्भ में स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि मंगलाचरण की परम्परा बहुत बाद की है। छेदसूत्र और मूलसूत्रों का प्रारम्भ भी नमस्कारपूर्वक नहीं हुआ है। मंगलाचरण की परम्परा विक्रम की तीसरी शताब्दी के बाद की है। दूसरी बात मलयगिरि की टीका के अतिरिक्त ऐसा उल्लेख कहीं नहीं मिलता, अत: स्पष्ट है कि केवल इस एक उल्लेख मात्र से पिंडनिर्युक्ति को दशवैकालिकनिर्युक्ति का पूरक नहीं माना जा सकता है। दूसरी बात दशवैकालिक निर्युक्ति के मंगलाचरण की गाथा केवल हारिभद्रीय टीका में मिलती है। स्थविर अगस्त्यसिंह तथा जिनदास महत्तरकृत दशवैकालिक की चूर्णियों में इस गाथा का कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं है। इससे भी स्पष्ट है कि मंगलाचरण की गाथा बाद में जोड़ी गयी है। ऐसा अधिक संभव लगता है कि विषय-साम्य की दृष्टि से पिंडनिर्युक्ति को दशवैकालिकनिर्युक्ति का पूरक मान लिया गया।
१. पिनिटी प १; दशवैकालिकस्य च निर्युक्तिश्चतुर्दशपूर्वविदा भद्रबाहुस्वामिना कृता, तत्र पिण्डैषणाभिध-पञ्चमाध्ययननिर्युक्तिरतिप्रभूतग्रन्थत्वात्पृथक् शास्त्रान्तरमिव व्यवस्थापिता, तस्याश्च पिण्डनिर्युक्तिरिति नाम कृतं.... अत एव चादावत्र नमस्कारोऽपि न कृतो, दशवैकालिकनिर्युक्त्यन्तर्गतत्वेन तत्र नमस्कारेणैवात्र विघ्नोपशमसम्भवात् शेषा तु निर्युक्तिर्दशवैकालिकनिर्युक्तिरिति स्थापिता।
२. दशवैकालिकनिर्युक्ति में द्रव्यैषणा के प्रसंग में कहा गया है कि यहां पिंडनिर्युक्ति कहनी चाहिए।२ इस उद्धरण से स्पष्ट है कि भद्रबाहु ने पिंडनिुर्यक्ति की रचना दशवैकालिक से पूर्व कर दी थी।
२. दशनि २१८/४; भावस्सुवगारित्ता, एत्थ दव्वेसणाए अहिगारो। तीए पुण अत्थजुत्ती, वत्तव्वा पिंडनिज्जुत्ती।।
३. पिंडनिर्युक्ति आचार्य भद्रबाहु कृत स्वतंत्र रचना है, इसका एक प्रमाण यह है कि निशीथभाष्य की ४५१३ (मु. ४३९२) गाथा पिंडनिर्युक्ति की गाथा है। निशीथ चूर्णिकार ने इस गाथा के लिए 'एसा भद्दबाहुकया निज्ुजत्तिगाहा'३ का उल्लेख किया है। इससे स्पष्ट है कि पिंडनिर्युक्ति की रचना भद्रबाहु ने की, लेकिन अलग से निर्युक्ति- लेखन की प्रतिज्ञा में इसका उल्लेख नहीं किया। नामोल्लेख न करने का एक कारण संभवत: यह भी रहा होगा कि प्रतिज्ञात निर्युक्तियां किसी न किसी सूत्र से संबंधित हैं। पिंड निर्युक्ति और ओघ निर्युक्ति किसी सूत्र से संबंधित नहीं, स्वतंत्र रचनाएं हैं।
३. निचू ३, पृ. ४०७।
४. दशवैकालिकनिर्युक्ति में निर्युक्तिकार ने लगभग अध्ययन के नामगत शब्दों की व्याख्या अधिक की है। अन्य अध्ययनों की भांति पांचवें अध्ययन में भी पिंड और एषणा—इन दो शब्दों की व्याख्या की है। यदि पिंडनिर्युक्ति दशवैकालिकनिर्युक्ति की पूरक होती तो अलग से निर्युक्तिकार यहां गाथाएं नहीं लिखते तथा पिंड शब्द के निक्षेप भी पिंडनिर्युक्ति में पुनरुक्त नहीं करते।
५. ओघनिर्युक्ति और पिंडनिर्युक्ति को कुछ जैन संप्रदाय ४५ आगमों के अंतर्गत मानते हैं, अत: इस बात से स्पष्ट होता है कि आचार्य भद्रबाहु द्वारा इसकी स्वतंत्र रचना की गयी होगी। ओघनिर्युक्ति की द्रोणाचार्य के टीका में भी उल्लेख मिलता है कि साधुओं के हित के लिए चतुर्दश पूर्वधर भद्रबाहु ने नवम पूर्व की तृतीय आचार-वस्तु से इसका निर्यूहण किया।१
१. ओनिद्रोटी पृ. ३, ४।
६. ओघनिर्युक्ति को आवश्यकनिर्युक्ति का पूरक नहीं कहा जा सकता, क्योंकि आवश्यकनिर्युक्ति की अस्वाध्यायनिर्युक्ति का पूरा प्रकरण ओघनिर्युक्ति में है। यदि वह आवश्यकनिर्युक्ति का पूरक ग्रंथ होता तो इतनी गाथाओं की पुनरुक्ति नहीं होती।
७. निशीथ आचारांग की पंचम चूला के रूप में प्रसिद्ध है, किन्तु आज इसका स्वतंत्र अस्तित्व मिलता है। आचारांगनिर्युक्ति की अंतिम गाथा में निर्युक्तिकार स्पष्ट उल्लेख करते हैं कि पंचमचूला-निशीथ की निर्युक्ति मैं आगे कहूंगा—पंचमचूलनिसीहं, तस्स य उवरिं भणीहामि२। निशीथ चूर्णिकार ने भी अपनी मंगलाचरण की गाथा में कहा है— 'भणिया विमुत्तिचूला, अहुणावसरो निसीहचूलाए'३ उनके इस कथन से इस ग्रंथ का पृथक् अस्तित्व स्वत: सिद्ध है, अन्यथा वे ऐसा उल्लेख न कर आचारांगनिर्युक्ति के साथ ही इसकी रचना कर देते।
२. आनि ३६६।
३. निपीचू पृ. १।
इस संदर्भ में एक संभावना यह भी की जा सकती है कि आचारांग की चार चूलाओं की निर्युक्ति तो अत्यंत संक्षिप्त शैली में है, किन्तु निशीथनिर्युक्ति अत्यंत विस्तृत है। इसकी रचना-शैली भी अन्य निर्युक्तियों से भिन्न है, अत: बहुत संभव है कि भद्रबाहु द्वितीय ने इसे विस्तार देकर इसका स्वतंत्र महत्त्व स्थापित कर दिया हो। आचार्य भद्रबाहु जहां दस निर्युक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा करते हैं, वहां निशीथ का नामोल्लेख नहीं है। यह चिंतन का प्रारम्भिक बिन्दु है। अभी इस बारे में और अधिक गहन चिंतन की आवश्यकता है।
८. पंचकल्पनिर्युक्ति को भी बृहत्कल्पनिर्युक्ति की पूरक निर्युक्ति नहीं माना जा सकता है। हमारे अभिमत से जीतकल्प पर जैसे भाष्य लिखा गया, वैसे ही पंचकल्प पर भाष्य लिखा गया, क्योंकि दोनों की भाषा-शैली में बहुत साम्य है, अत: पंचकल्प पर निर्युक्ति लिखी ही नहीं गई। यदि भाष्य के साथ निर्युक्ति-गाथाएं होतीं तो उसमें निर्युक्तिगत वैशिष्ट्य अवश्य आता, जैसे पारिभाषिक शब्दों के निक्षेप आदि।
किसी स्वतंत्र विषय पर लिखी गई निर्युक्ति को भी मूल निर्युक्ति से अलग करके उसका अलग नाम और स्वतंत्र अस्तित्व मिलता है, जैसे— आवश्यक निर्युक्ति एक विशाल रचना है। उसके षट् अध्ययनों की निर्युक्तियों का भी अलग-अलग नाम से स्वतंत्र अस्तित्व मिलता है। नीचे कुछ नाम तथा उनका समावेश किस निर्युक्ति में हो सकता है, यह उल्लेख किया जा रहा है-
| मूल निर्युक्ति | आंशिक निर्युक्ति |
|---|---|
| आवश्यक निर्युक्ति | सामाइयनिज्जुत्ति |
| आवश्यक निर्युक्ति | लोगस्सुज्जोयनिज्जुत्ति |
| आवश्यक निर्युक्ति | णमोक्कारनिज्जुत्ति |
| आवश्यक निर्युक्ति | पच्चक्खाणनिज्जुत्ति |
| आवश्यक निर्युक्ति | असज्झायनिज्जुत्ति |
| आवश्यक निर्युक्ति | समोसरणनिज्जुत्ति |
| बृहत्कल्प, दशाश्रुतस्कंध | कप्पनिज्जुत्ति।१ |
| दशाश्रुतस्कंधनिर्युक्ति | पज्जोसवणाकप्पनिज्जुत्ति |
१. 'कप्पनिज्जुत्ति' दशाश्रुतस्कंध के अन्तर्गत पर्युषणा-कल्प की निर्युक्ति एवं बृहत्कल्प की निर्युक्ति—इन दोनों के लिए प्रसिद्ध है।
इसके अतिरिक्त प्रत्येक आगम जिन पर निर्युक्तियां लिखी गई हैं, उनके अलग-अलग अध्ययनों के आधार पर भी निर्युक्ति के अलग-अलग नाम मिलते हैं। जैसे आचारांग निर्युक्ति में सत्थपरिण्णानिज्जुत्ति, महापरिण्णानिज्जुत्ति और ध्ाुयनिज्जुत्ति आदि
संसक्तनिर्युक्ति की हस्तलिखित प्रतियां मिलती हैं, किन्तु वह अभी तक प्रकाशित नहीं हो पायी है। इसकी प्रतियों में गाथाओं के पाठ में बहुत अंतर मिलता है। सरदारशहर की गधैया हस्तलिखित भंडार में महेशनिर्युक्ति की प्रति भी मिलती है, किंतु यह खोज का विषय है कि यह किस ग्रंथ पर कब और किसके द्वारा लिखी गई।
इन निर्युक्तियों के अतिरिक्त गोविंद आचार्य कृत गोविंद निर्युक्ति का उल्लेख भी अनेक स्थानों पर मिलता है। गोविंदनिर्युक्ति एवं उसके कर्ता के बारे में हम आगे विवेचन करेंगे।
निष्कर्षत: आचार्य भद्रबाहु द्वारा उल्लिखित निर्युक्तियों के अतिरिक्त अन्य निर्युक्तियों की निश्चित संख्या के बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।
वर्तमान में उपलब्ध निर्युक्तियों में कुछ निर्युक्तियां स्वतंत्र मिलती है, जैसे आचारांग और सूत्रकृतांग आदि की निर्युक्तियां। कुछ निर्युक्तियों के आंशिक अंश पर छोटे भाष्य मिलते हैं, जैसे- दशवैकालिक और उत्तराध्ययन की निर्युक्ति। कुछ निर्युक्तियों पर बृहद् भाष्य हैं, पर दोनों का स्वतंत्र अस्तित्व मिलता है, जैसे- आवश्यकनिर्युक्ति। कुछ निर्युक्तियां ऐसी हैं, जो भाष्य के साथ मिलकर एक ग्रंथ रूप हो गयी हैं, जिनको आज पृथक् करना अत्यन्त कठिन है। जैसे- निशीथ, व्यवहार, बृहत्कल्प आदि की निर्युक्तियां। बृहत्कल्पभाष्य की टीका में आचार्य मलयगिरि इसी बात का उल्लेख करते हैं।२
२. बृभापीटी पृ. २; सूत्रस्पर्शिकनिर्युक्तिर्भाष्यं चैको ग्रंथो जात:।
निर्युक्तियों की रचना का समय
किसी भी ग्रंथ के रचनाकाल का निर्धारण अपना विशिष्ट महत्त्व रखता है। रचनाकाल के निर्धारण में लेखक के जीवन का गहरा संबंध रहता है। रचनाकार का समय निर्धारित होने के बाद उसकी कृति का रचना-काल निर्धारित करना कठिन नहीं होता। भद्रबाहु नाम के दो आचार्य विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं। दोनों ने ही साहित्य-सृजन के क्षेत्र में कार्य किया, इसलिए प्रामाणिक स्रोत के बिना आज यह निश्चय कर पाना अत्यन्त कठिन है कि मूल निर्युक्तिकार कौन हुए? व्याख्या-साहित्य में अनेक ऐसे प्रमाण मिलते हैं, जो भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार सिद्ध करते हैं। पाश्चात्त्य विद्वान् विंटरनित्स और हीरालाल कापड़िया१ आदि कुछ विद्वान् भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार करते हैं। हर्मन जेकोबी आदि कुछ जर्मन विद्वान् ईसा की प्रथम शताब्दी (वीर-निर्वाण ५८४-६०९) को निर्युक्ति का रचनाकाल मानते हैं, अत: वे भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार नहीं करते।२ निर्युक्ति की विषय-वस्तु एवं ऐतिहासिक घटना प्रसंगों के आधार पर जुगल किशोर मुख्तार आदि कुछ विद्वानों का मंतव्य है कि निर्युक्तियों के रचनाकार भद्रबाहु द्वितीय होने चाहिए। उनका मानना है कि भद्रबाहु द्वितीय से पूर्व निर्युक्तियों का कोई व्यवस्थित रूप नहीं था। प्रकीर्णक रूप से गुरु अपने शिष्य को मूल सूत्र का ज्ञान कराने के लिए पद्यबद्ध व्याख्या कर देते थे, लेकिन भद्रबाहु द्वितीय ने उन्हें व्यवस्थित करके ग्रंथ का आकार दिया। इस संदर्भ में पंडित दलसुखभाई मालवणिया का मंतव्य भी पठनीय है।३ डॉ. जगदीशचंद्र जैन भी निर्युक्ति-साहित्य की प्राचीनता को स्वीकार करते हैं।४
१. A History of canonical literature of the jains p. 172.
२. परि. पर्व, भूमिका पृ ६।
३. गणधरवाद, प्रस्तावना पृ. १०—भद्रबाहु चाहें छठी शताब्दी में हुए हों, किन्तु प्रश्न यह है कि उनकी लिखी हुई निर्युक्तियों में कोई प्राचीन भाग सम्मिलित है अथवा नहीं? श्री कुन्दकुन्द आदि के ग्रंथों में बहुत सी गाथाएं निर्युक्ति की हैं, भगवती आराधना और मूलाचार में भी हैं, अत: यह कैसे कहा जा सकता है कि उपलब्ध निर्युक्तियों की समस्त गाथाएं केवल छठी शताब्दी में ही लिखी गई हैं। यदि पुरानी गाथाओं का समावेश कर नई कृति उपलब्ध रूप मे उस समय बनी तो समग्र निर्युक्ति को छठी शताब्दी की ही कैसे माना जाए? इसमें संदेह नहीं कि हम यह निश्चय नहीं कर सकते कि पुरानी गाथाएं कौन-कौन सी और कितनी हैं? फिर भी निर्युक्ति की व्याख्यान- पद्धति अत्यंत प्राचीन प्रतीत होती है। अनुयोगद्वार प्राचीन है, उसकी गाथाएं भी निर्युक्ति में हैं, अत: छठी शताब्दी के भद्रबाहु ने उपलब्ध रचना लिखी हो, तो भी यह मानना पड़ता है कि प्राचीनता की परम्परा निराधार नहीं।
४. मूलाचार का समीक्षात्मक अध्ययन, प्रस्तावना पृ. १८, यद्यपि मोटे तौर पर निर्युक्तियों का रचनाकाल विक्रम की छठी शताब्दी माना जाता है, फिर भी सांकेतिक एवं संक्षिप्त शैली में निर्मित इस महत्त्वपूर्ण साहित्य की रचना प्राचीन गुरु परंपरा से आगत पूर्व साहित्य के आधार से ही की गई है, अतएव इस साहित्य की प्राचीनता में संदेह नहीं किया जा सकता।
यह इतिहास का एक एषणीय तथ्य है कि भद्रबाहु प्रथम एवं द्वितीय में काल का इतना अंतराल रहा, इसके बीच किसी अन्य आचार्य ने निर्युक्तियां लिखीं या नहीं? डॉ. सागरमल जैन ईसा की दूसरी-तीसरी शताब्दी को निर्युक्तियों का रचनाकाल मानते हैं। 'गुणस्थान सिद्धांत का उद्भव और विकास' पुस्तिका में अपना अभिमत व्यक्त करते हुए वे कहते हैं—'निर्युक्तियों में उपलब्ध विषय-वस्तु की दृष्टि से हमें यही मानना होगा कि ये लगभग ईस्वी सन् की दूसरी शताब्दी की रचना है। इसमें वीरनिर्वाण ५८५ तक होने वाले सिद्धांतों का उल्लेख है। वीर-निर्वाण ६०९ में होने वाले बोटिक शिवभूति का अभाव यह सिद्ध करता है कि निर्युक्तियां वीर नि. ६०९, ई. सन् १४२ के पूर्व लिखी गयी हैं। इस प्रकार ये ई. सन् की द्वितीय शताब्दी के पूर्वार्द्ध में लिखी गयी हैं। यहां प्रश्न यह उठता है कि क्या इस काल में कोई भद्रबाहु हुए हैं? हमने कल्पसूत्र की पट्टावलि का अध्ययन करने पर पाया कि आर्य कृष्ण और आर्य शिवभूति, जिनके बीच सचेलता और अचेलता के प्रश्न को लेकर विवाद हुआ था और बौटिक संप्रदाय की उत्पत्ति हुई थी, के समकालिक एक आर्यभद्र हुए हैं। ये आर्य शिवभूति के शिष्य थे। ये आर्य नक्षत्र और आर्य रक्षित से ज्येष्ठ थे। इनका समय ई. सन् की द्वितीय-तृतीय शताब्दी ही रहा है, अत: यह मानना होगा कि निर्युक्तियां इन्हीं आर्य भद्र की रचनाएं है और आगे चलकर नाम साम्य और भद्रबाहु की प्रसिद्धि के कारण उनकी रचनाएं मानी जाने लगीं, अत: निर्युक्तियां ईस्वी सन् की द्वितीय शताब्दी से लेकर तृतीय शताब्दी के पूर्व निर्मित हुई हैं।१ इस संदर्भ में डॉ. हर्मन जेकोबी का परिशिष्ट पर्व इन्ट्रोडेक्शन विशेष रूप से द्रष्टव्य है।२ भद्रबाहु द्वितीय से पूर्व गोविंद आचार्य कृत गोविंद निर्युक्ति का उल्लेख भी मिलता है, लेकिन वह अपने आपमें स्वतंत्र निर्युक्ति थी, जिसमें एकेन्द्रिय आदि जीवों के अस्तित्व की सिद्धि मिलती है।
१. गुणस्थान सिद्धांत का उद्भव एवं विकास, पृ. ५, ६।
२. Parisista Parva, Introductory 17.
मुनि कल्याणमलजी का मानना है कि द्वितीय भद्रबाहु का कोई प्रामाणिक स्रोत नहीं मिलता, इसलिए ये दश निर्युक्तियां आचार्य आर्यरक्षित की कृतियां होनी चाहिए। उनके अभिमत से आर्यरक्षित ने अनुयोगों का पार्थक्य और कालिकश्रुत में नयवाद का गोपन जैसे महान् कार्य को करने का साहस किया है तो उनके लिए आवश्यक आदि दस सूत्रों पर निर्युक्ति-निर्माण का कार्य दुर्घट नहीं था।३ लेकिन इस मत को प्रामाणिक नहीं माना जा सकता, क्योंकि आर्यरक्षित के बारे में ऐसा कोई भी उल्लेख इतिहास में नहीं मिलता।
३. मुनि कल्याणमलजी, प्रबंध पारिजात पृ. २०, २१।
कहीं-कहीं आगम से विसंवादी तथ्य होने के कारण तेरापंथ के चतुर्थ आचार्य श्रीमद् जयाचार्य ने निर्युक्तियों को प्रामाणिक रूप से मान्य नहीं किया है। भगवती जोड़ के २५वें शतक एवं प्रश्नोत्तर तत्त्वबोध४ में उन्होंने इस बात की विस्तृत चर्चा की है। भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार न मानने में उनका हेतु है कि चतुर्दश पूर्वधर का ज्ञान विसंवादी नहीं होता। केवली की साक्षी से रचे उनके ग्रंथ में विरोध नहीं आता, क्योंकि वे श्रुतज्ञान के बल से सब तत्त्वों के पर्यायों को जान लेते हैं, लेकिन निर्युक्ति-साहित्य में विसंवादी तथ्य मिलते हैं। जयाचार्य के इस कथन से स्पष्ट है कि निर्युक्ति -साहित्य में बाद में बहुत अंश जुड़ा अथवा प्रक्षिप्त हुआ।
४. प्रश्नोत्तर तत्त्वबोध का १९वां निर्युक्ति-अधिकार।
भद्रबाहु प्रथम ने निर्युक्तियां लिखनी प्रारम्भ कीं तथा भद्रबाहु द्वितीय ने उसको विस्तार या व्यवस्थित रूप प्रदान किया, इस अभिमत की पुष्टि में नीचे कुछ हेतु प्रस्तुत किए जा रहे हैं—
मूलाचार में निर्युक्ति-साहित्य एवं प्रकीर्णक की अनेक गाथाएं शब्दश: मिलती हैं। केवल शौरसेनी भाषा का प्रभाव उन गाथाओं में स्पष्ट दिखाई देता है। महावीर के बाद आचार्य भद्रबाहु ही ऐसे आचार्य हुए, जिन्हें दोनों परम्पराएं समान रूप से महत्त्व देती हैं, अत: यह तो संभव लगता है कि भद्रबाहु प्रथम की गाथाओं को वट्टकेर ने अपनी रचना में स्थान दिया हो, पर वट्टकेर की रचना को भद्रबाहु द्वितीय ने लिया हो, यह बात तर्क-संगत नहीं लगती, क्योंकि उस समय तक संघभेद स्पष्ट रूप से हो गया था, अत: आदान-प्रदान की स्थिति संभव नहीं थी।१
१. डॉ. फूलचंदजी प्रेमी इस बात से सहमत नहीं हैं कि मूलाचार में आवश्यक निर्युक्ति से गाथाएं संगृहीत की गयी हैं।
★ निर्युक्तियां आगमों की प्रथम व्याख्या है। निर्युक्तियों के बाद भाष्य, चूर्णि, टीका आदि लिखे गये, अत: निर्युक्ति और अन्य व्याख्या-साहित्य के बीच में समय का पर्याप्त अंतराल होना चाहिए, क्योंकि उस समय आज की भांति प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार की सुविधा नहीं थी। मौखिक परम्परा या हस्तप्रतियों के आधार पर किसी भी ग्रंथ का ज्ञान किया या कराया जाता था। ऐसी स्थिति में हस्तलिखित किसी भी ग्रंथ को प्रसिद्ध होने में कम से कम एक शताब्दी का समय तो लग ही जाता था। भाष्य का रचनाकाल चौथी-पांचवीं शताब्दी माना जाता है। जब भाष्य का रचनाकाल चौथी शताब्दी का है२, फिर निर्युक्तियों का काल छठी शताब्दी कैसे हो सकता है, क्योंकि निर्युक्तियां भाष्य से पूर्व की रचना है। अत: कहा जा सकता है कि निर्युक्ति का समय वीर-निर्वाण की दूसरी शताब्दी, भाष्य का समय विक्रम की चौथी-पांचवीं, चूर्णि का सातवीं तथा टीका का आठवीं से तेरहवी शताब्दी का समय युक्तिसंगत प्रतीत होता है। अगरचंद नाहटा ने भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार करते हुए यही हेतु प्रस्तुत किया है।३
२. जैन आगम-साहित्य में भारतीय समाज पृ. ३६, ३७।
३. अमर भारती, अप्रैल १९७९।
★ निशीथ चूर्णि में निर्दिष्ट 'जे भणिया भद्दबाहुकयाए गाहाए सच्छंदगमणाइया तिण्णि पगारा, ते चेव सिद्धसेणखमासमणेहिं फुडतरा करेंतेहिं इमे भणिता'४ उल्लेख से स्पष्ट है कि भद्रबाहु कृत गाथा पर सिद्धसेन क्षमाश्रमण व्याख्या कर रहे हैं। यदि भद्रबाहु द्वितीय को मूल निर्युक्तिकार माना जाए तो फिर यह अहं प्रश्न खड़ा होता है कि भद्रबाहु द्वितीय की रचना पर उनसे पूर्ववर्ती आचार्य सिद्धसेन क्षमाश्रमण व्याख्या या भाष्य कैसे लिख सकते हैं? क्योंकि आचार्य सिद्धसेन क्षमाश्रमण का समय पांचवीं शताब्दी के आसपास माना जाता है, जबकि भद्रबाहु द्वितीय का समय छठी शताब्दी है।
४. निशीथ चूर्णि, भाग ४ पृ. १२१।
भद्रबाहु द्वितीय ने निर्युक्ति की रचना की, ऐसा उल्लेख स्पष्टत: कहीं नहीं मिलता, किंतु चतुर्दश पूर्वधर भद्रबाहु का निर्युक्तिकार के रूप में अनेक स्थानों पर उल्लेख मिलता है। इसके कुछ उद्धरण हम यहां प्रस्तुत कर रहे हैं-
★ विशेषावश्यक भाष्य में मलधारी हेमचंद्र ने उल्लेख किया है कि सूत्र रूप में गणधरों ने आगमों की रचना की तथा उनके गंभीर अर्थ को व्यक्त करने हेतु साधु-साध्वियों के हित के लिए चतुर्दश पूर्वधर भद्रबाहु ने सामायिक आदि षट् अध्ययनों की निर्युक्ति लिखी।१
१. विभामहेटी पृ. १; चतुर्दशपूर्वधरेण श्रीमद्भद्रबाहु- स्वामिनैतद् व्याख्यानरूपा आभिणिबोहियणाणं, सुयनाणं चेव ओहिनाणं च इत्यादिप्रसिद्धग्रंथरूपा निर्युक्ति: कृता।
★ नयचक्र के कर्ता मल्लवादी (५वीं शताब्दी) ने भी निर्युक्तिगाथा का उद्धरण अपने ग्रंथ में दिया है। इससे भी निर्युक्ति की प्राचीनता सिद्ध होती है।
★ आचार्य मलयगिरि ने बृहत्कल्पभाष्य की पीठिका में स्पष्ट उल्लेख किया है कि चतुर्दश पूर्वधर भद्रबाहु ने कल्प और व्यवहार सूत्र की रचना करके दोनों पर सूत्रस्पर्शिक निर्युक्तियां लिखीं।२
२. बृभापीटी पृ. २; चतुर्दशपूर्वधरेण भगवता भद्रबाहु- स्वामिना कल्पसूत्रं व्यवहारसूत्रं चाकारि, उभयोरपि च सूत्रस्पर्शिकनिर्युक्ति:।
★ आचार्य शीलांक ने भी चतुर्दशपूर्वी भद्रबाहु का निर्युक्तिकार के रूप में उल्लेख किया है।३
३. आटी पृ. ३; निर्युक्तिकारस्य भद्रबाहुस्वामिनश्चतुर्दश-पूर्वधरस्य....।
★ शान्त्याचार्य ने उत्तराध्ययन की बृहद्वृत्ति में 'चाह श्रुतकेवली' उल्लेख के साथ दशवैकालिकनिर्युक्ति की कुछ गाथाएं उद्धृत की हैं। श्रुतकेवली विशेषण चतुर्दशपूर्वी के लिए ही होता है। शान्त्याचार्य ने हेतु और तर्क पुरस्सर यह सिद्ध किया है कि चतुर्दश पूर्वी आचार्य भद्रबाहु ही निर्युक्तिकार थे।
★ आचार्य क्षेमचंद्रसूरि ने भी इसी मत की पुष्टि की है।४
४. बृभाटी प. १७७; श्रीभद्रबाहुस्वामी.... कल्पनाम- धेयमध्ययनं निर्युक्तियुक्तं निर्यूढवान्।
★ पिंडनिर्युक्ति की टीका में भी चतुर्दशपूर्वी भद्रबाहु को ही निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार किया है।५
५. पिनिटी प. १; दशवैकालिकस्य निर्युक्तिश्चतुर्दश- पूर्वविदा भद्रबाहुस्वामिना कृतम्।
★ हिमवंत स्थविरावलि में चतुर्दश पूर्वधर भद्रबाहु को निर्युक्तिकार के रूप में वंदना की है—
वंदे संभूइविजयं, भद्दबाहुं तहा मुणिप्पवरं।
चउद्दसपुव्वीणं खु, चरमं कयसुत्तनिज्जुत्तिं।।
★ उत्तराध्ययन में दर्शन परीषह के संदर्भ में निर्युक्तिकार ने आषाढभूति का उदाहरण दिया है। वहां टीकाकार शान्त्याचार्य ने स्पष्ट उल्लेख किया है कि इन २२ परीषहों के उदाहरणों में कुछ उदाहरण निर्युक्तिकार के पश्चाद्भावी हैं, किन्तु उनके आधार पर यह आशंका नहीं करनी चाहिए कि ये किसी अन्य आचार्य द्वारा रचित हैं। इसका हेतु देते हुए शान्त्याचार्य कहते हैं कि आचार्य भद्रबाहु चौदह पूर्ववित् और श्रुतकेवली थे, अत: वे त्रैकालिक विषयों के ज्ञाता थे।१
१. उशांटी प १३९, १४०: न च केषांचिदिहोदाहरणानां निर्युक्तिकालादर्वाक्कालभावितेत्यन्योक्तमाशंकनीयं, स हि भगवांश्चतुर्दशपूर्ववित् श्रुतकेवली काल- त्रयविषयं वस्तु पश्यत्येवेति कथमन्यकृतत्वाशंकेति।
५ विंटरनित्स के अनुसार दशाश्रुतस्कंध के अतिरिक्त सभी निर्युक्तियां चतुर्दशपूर्वी प्रथम भद्रबाहु द्वारा लिखी गयीं। इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं कि इसकी प्रथम गाथा में भद्रबाहु प्रथम को वंदना की गयी है। भद्रबाहु द्वितीय को निर्युक्तिकार मानने वालों का भी सबसे प्रबल प्रमाण यही है कि दशाश्रुतस्कंधनिर्युक्ति की प्रथम गाथा वंदामि भद्दबाहुं में भद्रबाहु प्रथम को वंदना की गयी है। यदि वे स्वयं निर्युक्तिकार होते तो स्वयं को वंदना कैसे करते? इस प्रश्न के समाधान में यदि आगम-साहित्य को देखें तो ज्ञात होता है कि मंगलाचरण की परम्परा बहुत बाद की है। यदि कहीं है तो वह भी लिपिकर्ताओं द्वारा लिखा गया प्रतीत होता है।
दूसरी बात आचार्य भद्रबाहु ने आवश्यक निर्युक्ति में पंचज्ञान के माध्यम से मंगलाचरण कर दिया। अन्य निर्युक्तियों की मंगलाचरण की गाथाएं द्वितीय भद्रबाहु या उनके बाद के आचार्यों द्वारा जोड़ी गयी प्रतीत होती हैं। आचारांगनिर्युक्ति के मंगलाचरण की प्रथम गाथा चूर्णि में व्याख्यात नहीं है तथा टीकाकार शीलांक ने 'अणुयोगदायगे' का अर्थ चतुर्दश पूर्वधर निर्युक्तिकार किया है।२ दशवैकालिक के मंगलाचरण की गाथा भी चूर्णिकार स्थविर अगस्त्यसिंह और जिनदास द्वारा व्याख्यात नहीं है। इसके अतिरिक्त उत्तराध्ययन, निशीथ आदि की निर्युक्तियों में मंगलाचरण की गाथाएं मिलती ही नहीं हैं। इन सब प्रमाणों से स्पष्ट है कि मंगलाचरण की गाथाएं द्वितीय भद्रबाहु की हैं। इस संदर्भ में महत्त्वपूर्ण तथ्य यह है कि बहुत अधिक संभव है कि 'वंदामि भद्दबाहुं' वाली गाथा पंचकल्प मूल की है, कालान्तर में मूल और पंचकल्पभाष्य एक ग्रंथ हो गए, जैसे वर्तमान में जीतकल्प मूल और उसका भाष्य। बहुत संभव लगता है कि 'वंदामि भद्दबाहुं' गाथा पंचकल्प से लेकर प्रसंगवश दशाश्रुतस्कंध की निर्युक्ति में जोड़ दी गयी है, क्योंकि छेद सूत्रों की अन्य तीन निर्युक्तियां— निशीथ, व्यवहार और बृहत्कल्प तो भाष्य में मिल गयीं, किन्तु दशाश्रुतस्कंध की निर्युक्ति स्वतंत्र है। दशाश्रुतस्कंध के रचयिता स्वयं भद्रबाहु प्रथम थे, अत: मंगलाचरण के रूप में यह गाथा लिपिकर्ताओं या बाद के आचार्यों द्वारा इस निर्युक्ति में जोड़ दी गई है। पंचकल्पभाष्य में इस गाथा की प्रासंगिकता भी लगती है, क्योंकि वहां इस गाथा की विस्तृत व्याख्या भी मिलती है। इस विषय में और भी अधिक गहन चिंतन आवश्यक है।
२. आटी पृ. ३।
६. भद्रबाहु द्वितीय को निर्युक्तिकार मानें तो वे मंगलाचरण के रूप में अवश्य किसी इष्ट की स्मृति या उन्हें वंदना करते, क्योंकि विक्रम की तीसरी शताब्दी में मंगलाचरण की विधिवत् परम्परा प्रारम्भ हो गई थी। उमास्वाति ने जिस प्रकार 'सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्ग:' से तत्त्वार्थ सूत्र का प्रारम्भ किया, वैसे ही भद्रबाहु प्रथम ने आवश्यकनिर्युक्ति में पंचज्ञान के वर्णन को ही मंगलाचरण के रूप में प्रस्तुत किया है। ग्रंथ के प्रारम्भ में मंगलाचरण के इस रूप को देखकर भी कहा जा सकता है कि यह भद्रबाहु प्रथम की रचना होनी चाहिए।
७. ओघनिर्युक्ति के प्रारम्भ में मंगलाचरण के रूप में अर्हत्, चौदहपूर्वी, दसपूर्वी, ग्यारह अंगों के धारक और सब साधुओं को वंदना की गयी है। गाथा की व्याख्या में टीकाकार द्रोणाचार्य ने एक प्रश्न उठाया है कि भद्रबाहु स्वामी चतुर्दशपूर्वी थे, फिर उन्होंने अपने से न्यून दशपूर्वी आदि को वंदना क्यों की? इस प्रश्न को समाहित करते हुए वे कहते हैं कि दशपूर्वी आदि श्रुत-परम्परा की अव्यवच्छित्ति में योगभूत बनते हैं, अत: गुणाधिक्य के कारण उन्हें नमस्कार करना दोषयुक्त नहीं है। पुन: टीकाकार ने प्रश्न उपस्थित किया है कि ग्यारह अंगों के धारकों को नमस्कार क्यों किया गया है? इसके समाधान में वे कहते हैं कि ओघनिर्युक्ति चरणकरणात्मक है। ग्यारह अंगों के धारक चरणकरण से युक्त होते हैं, क्योंकि अंग चरणकरणानुयोग के अंतर्गत हैं। उपयोगिता के कारण उनको नमस्कार करना उचित है। साधुओं को नमस्कार इसलिए किया गया है, चूंकि वे चरणकरण के निष्पादक हैं।१ सामान्य दृष्टि से भी यह बात असंभव नहीं लगती, क्योंकि आज भी आचार्य, उपाध्याय, नमस्कारमंत्र में अपने से छोटे पद (मुनि) को नमस्कार करते हैं। उपर्युक्त उद्धरण से यह तो स्पष्ट है कि द्रोणाचार्य के समय तक निर्युक्ति के रचनाकार विवादास्पद हो गए थे। चतुर्दशपूर्वी भद्रबाहु को निर्युक्तिकार न मानने की परम्परा भी थी, किन्तु टीकाकार द्रोणाचार्य ने अत्यंत विस्तार से इस मत का निराकरण करके भद्रबाहु प्रथम को ही निर्युक्तिकार के रूप में स्थापित किया है।
१. ओनिद्रोटी प. ३ गुणाधिकस्य वंदनं कर्त्तव्यं, न त्वधमस्य यदुक्तम् 'गुणाहिए वंदणयं' भद्रबाहुस्वामिनश्चतुर्दशपूर्वधरत्वाद् दशपूर्वधरादीनां च न्यूनत्वात्तत्किं तेषां नमस्कारमसौ करोति? इति, अत्रोच्यते, गुणाधिका एव ते, अव्यवच्छित्ति- गुणाधिक्यात्, अतो न दोष इति। एवं व्याख्यायते सत्याह पर:—एकादशांगसूत्रार्थधारकाणां किमर्थं क्रियते? इति, उच्यते, इह चरणकरणात्मिका ओघनिर्युक्ति:, एकादशांगसूत्रार्थधारिणश्च चरण- करणवन्त एव, एकादशानामङ्गानां चरण- करणानुयोगत्वात्, उपयोगित्वेनांशेन तेषां नमस्कार इति। साध्ाूनां किमर्थमिति चेत्, ते तु चरणकरणनिष्पादका:, तदर्थं चायं सर्व एव प्रयास इति।
इन उद्धरणों को प्रस्तुत करने का तात्पर्य यह नहीं है कि भद्रबाहु प्रथम ने ही निर्युक्तियां लिखीं। इस संदर्भ में स्पष्ट अभिमत यह है कि भद्रबाहु प्रथम द्वारा लिखित संक्षिप्त निर्युक्तियों को व्यवस्थित रूप देने तथा कुछेक प्रासंगिक गाथाओं की पद्यबद्ध व्याख्या करने का सारा श्रेय भद्रबाहु द्वितीय को ही है। इस तथ्य की पुष्टि में कुछ हेतु प्रस्तुत हैं—
१. उत्तराध्ययन निर्युक्ति में बावीस परीषहों की कथा का संकेत एवं व्याख्या मिलती है। पंडित दलसुखभाई मालवणिया के अनुसार ८८ एवं ८९— ये दो गाथाएं ही मूल निर्युक्ति की हैं, क्योंकि इनमें २२ परीषहों की कथाओं का संकेत है। ९०-१४१ तक की ५१ गाथाओं का विस्तार बाद में किया गया प्रतीत होता है। इसका सबसे प्रबल हेतु यह है कि निर्युक्तिकार किसी भी कथा या विषय का इतना विस्तार नहीं करते। टीकाकार शान्त्याचार्य ने अनेक स्थलों पर इन गाथाओं के लिए निर्युक्तिकृद् का उल्लेख किया है। जैसे—इदानीं निर्युक्तिकार एव....क्षुत्परीषहोदाहरणमाह१—टीकाकार के इस उद्धरण से स्पष्ट है कि शान्त्याचार्य के समय तक ये गाथाएं निर्युक्ति के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी थीं। यहां यह स्पष्ट संभावना की जा सकती है कि भद्रबाहु द्वितीय ने इन कथा-संकेतों के आधार पर शिष्यों की स्पष्टता के लिए इन गाथाओं की बाद में रचना की हो।
१. उशांटी प. ८४।
२. निशीथ चूर्णि में अनेक स्थलों पर यह उल्लेख मिलता है कि 'इमा भद्दबाहुसामिकता वक्खाणगाहा'२—निशीथभाष्य में २०५ की गाथा द्वारगाथा है, जो संभवत: प्रथम भद्रबाहु द्वारा रचित है, लेकिन इसकी व्याख्या द्वितीय भद्रबाहु ने की है। गा. २०७ की उत्थानिका में चूर्णिकार कहते हैं— 'सागणियणिक्खित्तदाराणं दोण्ह व भद्दबाहुसामिकता प्रायश्चित्तव्याख्यानगाथा' २०८वीं गाथा की उत्थानिका में भी 'भद्दबाहुसामिकता वक्खाणगाहा' का उल्लेख है। यहां यह संभावना की जा सकती है कि प्रथम भद्रबाहु की द्वारगाथा पर द्वितीय भद्रबाहु ने व्याख्यानगाथा लिखी हो।
२. निभा २९२ चू पृ।
३. निशीथ भाष्य ५४५ की उत्थानिका का उल्लेख भी इस दिशा में सोचने के लिए प्रेरित करता है। वहां स्पष्ट उल्लेख है कि सिद्धसेणायरिएण जा जयणा भणिया, तं चेव संखेवओ भद्दबाहू भण्णति— इस उद्धरण से स्पष्ट है कि यहां द्वितीय भद्रबाहु की ओर संकेत है। प्रथम भद्रबाहु तो सिद्धसेन की रचना की व्याख्या नहीं कर सकते, क्योंकि वे उनसे बहुत प्राचीन हैं। बृहत्कल्पभाष्य में भी गा. २६११ के पूर्व टीकाकार उल्लेख करते हैं— 'या भाष्यकृता सविस्तरं यतना प्रोक्ता, तामेव निर्युक्तिकृदेकगाथया संगृह्याह'३ यह उद्धरण विद्वानों के चिंतन या ऊहापोह के लिए प्रस्तुत है। इसके आधार पर यह स्पष्ट संभावना की जा सकती है कि आचार्य सिद्धसेन द्वितीय भद्रबाहु से पूर्व पांचवीं शती के उत्तरार्ध में हो गए थे। द्वितीय भद्रबाहु के समक्ष निर्युक्तियां तथा उन पर लिखे गये कुछ भाष्य भी थे।
३. बृभाटी पृ. ७३४।
४. बृहत्कल्प और निशीथ भाष्य में अनेक स्थानों पर 'पुरातणी गाहा' या 'चिरंतणा गाहा' का संकेत मिलता है। ये गाथाएं भद्रबाहु प्रथम की प्रतीत होती हैं। निशीथ में एक स्थान पर उल्लेख मिलता है—एसा चिरंतणा गाहा, एयाए चिरंतणगाहाए इमा भद्दबाहुसामिकता वक्खाणगाहा— इस उद्धरण से स्पष्ट है कि भद्रबाहु द्वितीय से पूर्व उनके सामने संक्षेप में समस्त निर्युक्तियां थीं। चिरंतन एवं पुरातन विशेषण प्राचीनता का द्योतक है, अत: यह उद्धरण भी भद्रबाहु प्रथम की ओर संकेत करता है। ऐसा संभव लगता है कि नाम साम्य के कारण दोनों भद्रबाहु में अंतर स्पष्ट नहीं हो सका।
५. दशवैकालिक के प्रथम अध्ययन की निर्युक्ति की अंतिम गाथा१ में कहा है कि द्रुमपुष्पिका की संक्षिप्त निर्युक्ति और (विभाषा) भाष्य वर्णित किया गया है। जिन और (सर्वाक्षरसन्निपातलब्धि से युक्त) चतुर्दशपूर्वी विस्तार से इसका अर्थ-कथन करते हैं। इस गाथा की अनुप्रेक्षा करने से यह स्पष्ट है कि गाथा के पूर्वार्द्ध में 'निज्जुत्तिसमासो' और 'विभासा' इन दो शब्दों का प्रयोग हुआ है। य अवयव च का वाचक है, अत: यह विभासा को निर्युक्ति से अलग करता है। यहां विभासा शब्द भाष्य का वाचक है। ऐसा अधिक संभव लगता है कि प्रथम अध्ययन की निर्युक्ति का विस्तार और भाष्य द्वितीय भद्रबाहु द्वारा लिखा गया है। चूर्णि में प्रथम अध्ययन की केवल ५५ गाथाएं ही हैं, जबकि टीका में लगभग १५१ गाथाए हैं। इस गाथा से स्पष्ट है कि भद्रबाहु द्वितीय ने ही भद्रबाहु प्रथम की रचना की संक्षेप में व्याख्या की है, अत: संभावना की जा सकती है कि उत्तराध्ययन के परीषह अध्ययन की कथाओं का विस्तार करने वाली गाथाएं बाद में जोड़ी गई हैं।
१. दशनि १२४।
६. भद्रबाहु प्रथम की रचना को ही भद्रबाहु द्वितीय ने विस्तार दिया, इस तर्क के समर्थन में यह हेतु भी विद्वानों को कुछ सोचने को मजबूर करता है। आचारांगनिर्युक्ति की अंतिम तीन गाथाओं के बारे में चूर्णि में कोई संकेत या व्याख्या नहीं है। आचारांगनिर्युक्ति गा. ३६६ में उल्लेख है कि 'पंचमचूल-निसीहं, तस्स य उवरिं भणीहामि' इसमें निशीथनिर्युक्ति लिखने की प्रतिज्ञा का संकेत है। आवश्यकनिर्युक्ति में जहां निर्युक्ति-कथन की प्रतिज्ञा है, वहां निशीथनिर्युक्ति का उल्लेख नहीं है। अधिक संभव लगता है कि अंतिम तीन गाथाएं भद्रबाहु द्वितीय द्वारा निर्मित हों तथा निशीथनिर्युक्ति लिखने का संकल्प भी उन्हाेंेंने किया हो। निशीथनिर्युक्ति की रचना-शैली अन्य निर्युक्तियों से बिल्कुल भिन्न है, संभव है यह भद्रबाहु द्वितीय द्वारा लिखी गयी हो।
७. मुनिश्री पुण्यविजयजी ने अनेक प्रमाणों के आधार पर यह सिद्ध किया है कि उपलब्ध निर्युक्तियों के कर्ता भद्रबाहु प्रथम नहीं, अपितु प्रसिद्ध ज्योतिर्विद् वराहमिहिर के भाई द्वितीय भद्रबाहु हैं।२
२. बृहत्कल्पभाष्य भा ६, प्रस्तावना, जब मैं यह कहता हूं कि उपलब्ध निर्युक्तियां द्वितीय भद्रबाहु की हैं, श्रुतकेवली भद्रबाहु की नहीं, तब इसका तात्पर्य यह नहीं कि श्रुतकेवली भद्रबाहु ने निर्युक्तियां लिखी ही नहीं। मेरा तात्पर्य केवल इतना ही है कि जिस अंतिम संकलन के रूप में आज हमारे समक्ष निर्युक्तियां उपलब्ध हैं, वे श्रुतकेवली भद्रबाहु की नहीं हैं। इसका अर्थ यह नहीं कि द्वितीय भद्रबाहु के पूर्व कोई निर्युक्तियां थी ही नहीं। निर्युक्ति के रूप में आगम- व्याख्या की पद्धति बहुत पुरानी है। इसका पता हमें अनुयोगद्वार से चलता है। वहां स्पष्ट कहा गया है कि अनुगम दो प्रकार का होता है- 'सुत्ताणुगम और निज्जुत्तिअणुगम।' पाक्षिक सूत्र में भी 'सनिज्जुत्तिए' ऐसा पाठ मिलता है।
अत: यही मानना उचित है कि श्रुतकेवली भद्रबाहु ने निर्युक्तियों की रचना की थी और बाद में गोविन्द वाचक जैसे अन्य आचार्यों ने भी निर्युक्तियां लिखीं। इसी प्रकार क्रमश: बढ़ते-बढ़ते निर्युक्तियों का जो अंतिम रूप हुआ, वह द्वितीय भद्रबाहु का है। ऐसी स्थिति में श्रुतकेवली भद्रबाहु ने निर्युक्तियों की रचना की, इस परम्परा को निर्मूल मानने का कोई कारण नहीं है, अत: यही मानना उचित है कि श्रुतकेवली भद्रबाहु ने भी निर्युक्तियों की रचना की थी।१
१. मुनि हजारीमल स्मृति ग्रंथ, ७२८, ७१९।
नंदी सूत्र के हारिभद्रीय टिप्पणक, नंदी मलयगिरीया टीका२ में उल्लेख है कि भद्रबाहु स्वामी आदि स्थविरों ने आवश्यकनिर्युक्ति आदि श्रुतग्रंथों की रचना की। इस कथन से ऐसा ध्वनित होता है कि केवल भद्रबाहु ने ही निर्युक्ति की रचना नहीं की, अन्य आचार्यों की भी इसकी रचना में सहभागिता रही है। निर्युक्ति-साहित्य में आर्य वज्र, पादलिप्त, कालकाचार्य, सिंहाचार्य, सोमदेव, फल्गुरक्षित आदि का वर्णन बाद में जोड़ा गया है। इसके संवर्धन में द्वितीय भद्रबाहु के अतिरिक्त अन्य आचार्यों का योग भी संभावित है।
२. नंदीमटी १६१।
नैमित्तिक भद्रबाहु निर्युक्तियों के कर्त्ता नहीं हैं, इस पक्ष में डॉ. सागरमलजी जैन का यह तर्क भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है— 'यदि निर्युक्तियां नैमित्तिक भद्रबाहु की (विक्रम की छठीं सदी उत्तरार्द्ध) की रचनाएं होतीं तो उनमें विक्रम की तीसरी सदी से लेकर छठी सदी के बीच के किसी न किसी आचार्य एवं घटना का उल्लेख भी, चाहे संकेत रूप में ही क्यों न हो, अवश्य होता। अन्य कुछ भी नहीं तो माथुरी एवं वलभी वाचना के उल्लेख अवश्य होते, क्योंकि नैमित्तिक भद्रबाहु उनके बाद ही हुए हैं। वे वलभी वाचना के आयोजक देवर्द्धिगणि के कनिष्ठ समकालिक हैं, अत: वे निर्युक्तिकर्ता होते हुए भी वलभी वाचना का उल्लेख निर्युक्तियों में अवश्य करते।'३
३. दशाश्रुतस्कंधनिर्युक्ति: एक अध्ययन, भूमिका पृ. १६।
आचारांगनिर्युक्ति गा. २२३, २२४ में गुणश्रेणी विकास की दस अवस्थाओं का वर्णन है। आचारांगनिर्युक्ति से ही यह प्रकरण तत्त्वार्थसूत्र४ में सक्रांत हुआ है। ऐसा डॉ. सागरमल जी जैन का मंतव्य है। गुणश्रेणी विकास की दस अवस्थाओं का वर्णन भी निर्युक्ति की प्राचीनता को सिद्ध करता है, क्योंकि विक्रम की तीसरी शताब्दी तक गुणस्थानों का व्यवस्थित विकास हो गया था। किन्तु निर्युक्ति-साहित्य में १४ गुणस्थानों का कोई उल्लेख नहीं मिलता। डॉ. सागरमलजी जैन का अभिमत है कि आचारांग में गुणश्रेणी विकास संबंधी ये दोनों गाथाएं पूर्व साहित्य या कर्म-साहित्य के किसी प्राचीनग्रंथ से अवतरित प्रतीत होती हैं। आचारांगनिर्युक्ति से ये गाथाएं षट्खंडागमकार ने ली हैं, क्योंकि षट्खंडागम यापनीय कृति है। यापनीयों में निर्युक्तियों के अध्ययन की परम्परा थी, जैसे मूलाचार आदि में आवश्यक निर्युक्ति की अनेक गाथाएं उद्धृत हैं।५
४. त. ९/४५।
५. गुणस्थान सिद्धांत का उद्भव और विकास पृ. १-२६; श्रमण अप्रैल एवं जून १९९२।
भाषा-शैली की दृष्टि से भी निर्युक्ति की गाथाएं प्राचीन सिद्ध होती हैं। निर्युक्ति-साहित्य में निक्षेप पद्धति का विशेष रूप से उपयोग हुआ है। यह व्याख्या की प्राचीन पद्धति रही है। इसे छठी शताब्दी की व्याख्या शैली का अंग नहीं माना जा सकता।
निष्कर्ष की भाषा में कहा जा सकता है कि वीर-निर्वाण की तीसरी शताब्दी में निर्युक्ति-साहित्य की रचना प्रारम्भ हो गयी थी। उसका विस्तार बाद के आचार्यों द्वारा भी हुआ, जिसमें भद्रबाहु द्वितीय का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।
निर्युक्ति-रचना का क्रम
आवश्यक निर्युक्ति में आचार्य भद्रबाहु ने निर्युक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा का क्रम इस रूप में प्रस्तुत किया है१—१ आवश्यक २. दशवैकालिक ३. उत्तराध्ययन ४. आचारांग ५. सूत्रकृतांग ६. दशाश्रुतस्कंध ७. बृहत्कल्प ८. व्यवहार ९. सूर्यप्रज्ञप्ति १०. और ऋषिभाषित। पंडित दलसुखभाई मालवणिया का अभिमत है कि भद्रबाहु ने आवश्यकनिर्युक्ति में जिस क्रम से ग्रंथों की निर्युक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा की है, उसी क्रम से निर्युक्तियों की रचना हुई है२ इस कथन की पुष्टि में कुछ हेतु प्रस्तुत किए जा सकते हैं—
१. आवनि ८०,८१।
२. गणधरवाद पृ १३, १४।
१. आचारांगनिर्युक्ति गा. १७७ में 'लोगो भणितो' का उल्लेख है। इसमें आवश्यकनिर्युक्ति३ के चतुर्विंशतिस्तव के लोगस्स पाठ की व्याख्या की ओर संकेत है।
३. आवनि ६८२, ६८३।
२. 'आयारे अंगम्मि य पुव्वुद्दिट्ठो' उल्लेख आचारांगनिर्युक्ति४ में है। दशवैकालिक के क्षुल्लिकाचार अध्ययन की निर्युक्ति५ में आचार तथा उत्तराध्ययन के चतुरंगीय अध्ययन की निर्युक्ति६ में अंग का विशद वर्णन मिलता है। इससे स्पष्ट है कि आचारांग से पूर्व दशवैकालिक और उत्तराध्ययननिर्युक्ति की रचना हो चुकी थी।
४. आनि ५।
५. दशनि १५४-६१।
६. उनि १४४-५८।
३. उत्तराध्ययननिर्युक्ति में 'विणओ पुव्वुद्दिट्ठो'७ का उल्लेख दशवैकालिक की विनयसमाधि की निर्युक्ति८ की ओर संकेत करता है। इस उद्धरण से स्पष्ट है कि दशवैकालिक के बाद उत्तराध्ययननिर्युक्ति की रचना हुई।
७. उनि २९।
८. दशनि २८६-३०३।
४. 'कामा पुव्वुद्दिट्ठा'९ का उद्धरण दशवैकालिकनिर्युक्ति१० में वर्णित काम शब्द की व्याख्या की ओर संकेत करता है। इससे स्पष्ट है कि उत्तराध्ययन से पूर्व दशवैकालिकनिर्युक्ति की रचना हुई।
९. उनि २००।
१०. दशनि १३७-४१।
५. सूत्रकृतांगनिर्युक्ति११ में 'आयार सुतं भणियं' उल्लेख से स्पष्ट है कि दशवैकालिक और उत्तराध्ययननिर्युक्ति की रचना उससे पूर्व हो गयी थी, क्योंकि आचार का वर्णन दशनि १५४-६१ में तथा श्रुत का वर्णन उनि २९ में है।
११. सूनि १८३।
६. आवश्यकनिर्युक्ति में वर्णित निह्नववाद की कुछ गाथाएं शब्दश: उत्तराध्ययननिर्युक्ति में मिलती हैं।
७. उत्तराध्ययननिर्युक्ति में वर्णित करण की व्याख्या वाली कुछ गाथाएं सूत्रकृतांगनिर्युक्ति१ में भी मिलती हैं।
१. सूनि ५-१६।
८. सूत्रकृतांगनिर्युक्ति में 'गंथो पुव्वुद्दिट्ठो'२ का उल्लेख उत्तराध्ययननिर्युक्ति३ में वर्णित ग्रंथ शब्द की व्याख्या की ओर संकेत करता है। इस उद्धरण से स्पष्ट है कि सूत्रकृतांगनिर्युक्ति से पूर्व उत्तराध्ययननिर्युक्ति की रचना हुई।
२. वही, १२७।
३. उनि २३४-३७।
९. आचारांगनिर्युक्ति४ में वर्णित 'जह वक्कं तह भासा' का उल्लेख दशवैकालिक की 'वक्कसुद्धि' अध्ययन की निर्युक्ति५ की ओर संकेत करता है। आचारांग निर्युक्ति ३१९ में भी यही संकेत है।
४. आनि ३३६।
५. दशनि २४५-६८।
१०. सूत्रकृतांगनिर्युक्ति६ में 'धम्मो पुव्वुद्दिट्ठो' का उल्लेख दशवैकालिकनिर्युक्ति७ में वर्णित धर्म शब्द की व्याख्या की ओर संकेत करता है। इससे स्पष्ट है कि सूत्रकृतांगनिर्युक्ति की रचना बाद में हुई।
६. सूनि ९९।
७. दशनि ३६-३७।
११. 'जो होति मोक्खो, सा उ विमुत्ति पगतं' आचारांगनिर्युक्ति८ का यह उल्लेख उत्तराध्ययननिर्युक्ति९ में वर्णित मोक्ष की व्याख्या की ओर संकेत करता है।
८. आनि ३६५।
९. उनि ४९१, ४९२।
उपर्युक्त उल्लेखों से स्पष्ट है कि निर्युक्तियों की रचना का क्रम वही है, जिस क्रम से उन्होंने निर्युक्तियां लिखने की प्रतिज्ञा की है।
निर्युक्तिकार भद्रबाहु
प्राचीन काल में रचनाकार अपनी कृति में स्वयं का नामोल्लेख नहीं करते थे। अन्य आचार्य भी दूसरे आचार्य की रचना को सहजता से अपनी रचना का अंग बना लेते थे। इस कारण कालान्तर में किसी भी प्राचीन रचना के कर्तृत्व और काल का सही निर्धारण करना इतना सरल कार्य नहीं रहता था। वर्तमान में एक नाम के दो व्यक्ति होने पर भी भ्रम पैदा हो जाता है कि अमुक रचना किसके द्वारा लिखी गई, जैसे निर्युक्तिकार के रूप में आचार्य भद्रबाहु का नाम प्रसिद्ध है, लेकिन एक ही नाम के अनेक आचार्य होने के कारण कुछ विद्वान् भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तियों का कर्त्ता मानते हैं तथा कुछ भद्रबाहु द्वितीय को। यहां दोनों आचार्यों का संक्षिप्त जीवन-परिचय प्रस्तुत किया जा रहा है।
आचार्य भद्रबाहु के प्रभावी एवं विराट् व्यक्तित्व का ही प्रभाव है कि श्वेताम्बर और दिगम्बर दोनों ही परम्पराएं अंतिम श्रुतकेवली के रूप में भद्रबाहु प्रथम को स्वीकार करती हैं, लेकिन इन दोनों परम्पराओं में उनके जीवन के बारे में पर्याप्त मतभेद मिलता है। दिगम्बर मान्यता के अनुसार आचार्य भद्रबाहु का काल वीरनिर्वाण से १३३-६२ रहा तथा श्वेताम्बर मान्यता के अनुसार इनका काल वीरनिर्वाण १५६-७० रहा। दिगम्बर परम्परा आचार्य भद्रबाहु को महावीर का आठवां पट्टधर मानती है। बृहत्कथाकोश के अनुसार भद्रबाहु का जन्म पुण्ड्रवर्धन राज्य के कोटिकपुर ग्राम में ब्राह्मण सोमशर्मा और पत्नी सोमश्री के घर में हुआ। बचपन में खेलते हुए उन्होंने गोलियों को एक श्रेणी में एक दूसरे के ऊपर चढ़ा दिया था। चतुर्थ चतुर्दश पूर्वधर गोवर्धनाचार्य उस मार्ग से जा रहे थे। उन्होंने बालक के इस कौशल को देखकर अपने विशिष्ट ज्ञान से जान लिया कि यह बालक चतुर्दश पूर्वधर होगा। गोवर्धनाचार्य ने उसे प्रेरित करके मुनि दीक्षा प्रदान की। आगे चलकर भद्रबाहु चतुर्दश पूर्वों की विशाल ज्ञानराशि के धारक एवं प्रभावक आचार्य बन गए।
एक बार आचार्य भद्रबाहु विहार करते हुए उज्जयिनी नगरी पहुंचे। वहां उद्यान में कोटपाल आने-जाने वाले लोगों पर दृष्टि रख रहा था। कोटपाल ने भद्रबाहु को गुप्तचर समझकर पकड़ लिया। देवी पद्मावती के प्रभाव से कोटपाल वहां से अदृश्य हो गया। यह दृश्य देखकर गुप्तचर राजा चन्द्रगुप्त के पास गए। राजा चन्द्रगुप्त अपनी साम्राज्ञी के साथ आचार्य भद्रबाहु के पास आए और उनकी अभ्यर्थना की। राजा चन्द्रगुप्त भद्रबाहु की तपस्या से प्रभावित हुए और उन्होंने भद्रबाहु को अपना गुरु मान लिया।
एक दिन आचार्य भद्रबाहु भिक्षार्थ बाहर गए। एक भवन के द्वार पर उन्होंने शिशु को 'जाओ' 'जाओ' ऐसे चिल्लाते हुए सुना। आचार्य भद्रबाहु ने निमित्तज्ञान से जान लिया कि यहां अकाल पड़ने वाला है, अत: यह बालक यहां से जाने की बात कह रहा है। आचार्य भद्रबाहु ने संघ की रक्षा एवं चरित्र की अक्षुण्णता हेतु १२०००शिष्यों के साथ दक्षिण प्रदेश की ओर प्रस्थान कर दिया।१
१. दिगम्बर परम्परा में उनके विचरण क्षेत्र को लेकर अनेक विप्रतिपत्तियां हैं। दिगम्बर ग्रंथ हरिषेणकृत बृहत्कथा कोश के अनुसार भद्रबाहु ने चन्द्रगुप्त मौर्य को दीक्षित किया, जिनका नाम विशाखाचार्य हुआ। अकाल की स्थिति में विशाखाचार्य के नेतृत्व में संघ दक्षिणापथ के पुन्नाट नगर में चला गया। स्वयं भद्रबाहु ने भाद्रपद देश में समाधिमरण पूर्वक शरीर त्याग दिया। कुछ आचार्यों तथा डा. स्मिथ के अनुसार श्रवणबेलगोला में पहुंचकर आचार्य भद्रबाहु ने समाधिमरण प्राप्त किया।
श्वेताम्बर परम्परा के प्रबन्धकोश ग्रंथ के अनुसार इनका जन्म प्रतिष्ठानपुर के ब्राह्मण परिवार में वीर निर्वाण ९४ में हुआ। ये ४५ वर्ष तक गृहस्थाश्रम में रहे। कल्पसूत्र२ और नंदीसूत्र३ के अनुसार इनके दीक्षा गुरु यशोभद्र थे, किंतु शासन का दायित्व इन्होंने आचार्य संभूतविजय के बाद संभाला। पट्ट-परम्परा के क्रम में आचार्य भद्रबाहु महावीर के सातवें पट्टधर कहे जाते हैं। भद्रबाहु के शिष्यों के रूप में गोदास, अग्निदत्त, जिनदत्त ओर सोमदत्त—इन चार आचार्यों का उल्लेख मिलता है। पंचकल्पभाष्य में आचार्य भद्रबाहु के नाम की सार्थकता पर सुंदर विवेचन मिलता है। भाष्यकार के अनुसार सुंदर एवं प्रलंब भुजाओं के कारण उनका नाम भद्रबाहु पड़ा।१
२. कल्प १८७।
३. नंदी थेरा २४।
१. पंकभा ७; भद्दं ति य सुंदर त्ति य तुल्लत्थो जत्थ सुंदरा बाहू। सो होति भद्दबाहू।
भाष्य-साहित्य में भद्रबाहु प्रथम के नाम के आगे पाईण विशेषण मिलता है, जिसका अर्थ प्राचीन गोत्र किया जाता है। डा. सागरमलजी जैन के अनुसार यहां प्राचीन शब्द काल या गोत्र का द्योतक नहीं, अपितु स्थान का वाचक है। आचार्य भद्रबाहु प्राची अर्थात् पूर्व बंगाल के पौर्वात्य ब्राह्मण थे, अत: उनके नाम के आगे पाईण विशेषण है।२ आचार्य हस्तीमलजी ने पाईण विशेषण को पूर्ववर्ती या प्रचीन के रूप में स्वीकृत किया है। इस विषय में और अधिक शोध की अपेक्षा है। श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार जीवन के सांध्यकाल में आचार्य भद्रबाहु महापान ध्यान की विशिष्ट साधना हेतु नेपाल गए। वहां नेपाल की तराई में उन्होंने १२ वर्षों तक ध्यान-साधना की। उनकी इस साधना का उल्लेख व्यवहार भाष्य में मिलता है। महापान ध्यान के प्रभाव से वे श्वास-संयम का चिरकाल तक प्रयोग कर सकते थे।३
२. भद्रबाहु सम्बन्धी कथानकों का समीक्षात्मक अध्ययन पृ ३।
३. (क) व्यभा २७०३, टी. प. ४६; पूर्वगते अधीते बाहु स नामे भद्रबाहुरिव पूर्वगतं पश्चान्महापान- ध्यानबलेन मिनोति नि:शेषमात्मेच्छया तावन्न निवर्तते ततश्चिरकालमपि वसति, तस्य न कोऽप्यपराध: प्रायश्चित्तदंडो।
श्वेताम्बर मान्यता के अनुसार वीर-निर्वाण १६० में श्रुतराशि को व्यवस्थित करने का सर्वप्रथम प्रयत्न पाटलिपुत्र में हुआ।४ उस समय ११ अंगों के ज्ञाता अनेक मुनि थे, लेकिन बारहवें अंग दृष्टिवाद के ज्ञाता केवल भद्रबाहु थे। संघ की अत्यधिक प्रार्थना पर उसकी आज्ञा को सर्वोपरि मानकर उन्होंने स्थूलिभद्र आदि ५०० मुनियों को वाचना देना स्वीकार किया। भंगबहुल एवं नयबहुल होने के कारण स्थूलिभद्र के अलावा सभी श्रमण दृष्टिवाद के अध्ययन से विचलित हो गए और बीच में ही अध्ययन करना छोड़ दिया। आचार्य भद्रबाहु प्रतिदिन सात वाचनाएं प्रदान करते थे। एक वाचना भिक्षाचर्या से आते समय, तीन वाचनाएं विकाल बेला में और तीन वाचनाएं प्रतिक्रमण के बाद रात्रिकाल में प्रदान करते थे।५ स्थूलिभद्र ने दश पूर्वों का अर्थ सहित अवधारण कर लिया था। इसी बीच अपनी बहिन साध्वी यक्षा आदि को चमत्कृत करने के लिए उन्होंने वैक्रियलब्धि का प्रयोग कर सिंह का रूप धारण कर लिया। यह बात जब भद्रबाहु को ज्ञात हुई तो उन्होंने वाचना देने से इंकार कर दिया, किंतु संघ की प्रार्थना पर उन्होंने अंतिम चार पूर्वों की सार्थ वाचना नहीं दी, इसलिए अर्थ की दृष्टि से अंतिम श्रुतकेवली भद्रबाहु हैं।६
४. दिगम्बर ग्रंथों में आगमों की वाचना का उल्लेख नहीं मिलता।
५. आवचू २ पृ १८७।
६. आवचू २ पृ १८८।
दोनों परम्पराओं में भद्रबाहु के जीवन सम्बंधी भेद के बारे में पंडित दलसुखभाई मालवणिया का अभिमत है कि दोनों भिन्न-भिन्न भद्रबाहु के जीवन की घटनाएं एक-दूसरे के नाम चढ़ गयी हैं। इनमें कौन सी घटना कौन से भद्रबाहु के जीवन में घटी, यह अभी शोध का विषय है।१
१. गणधरवाद, प्र्रस्तावना पृ १०।
जंबू के बाद श्रुतकेवली की परम्परा में प्रारम्भिक चार नाम दोनों परम्पराओं में भिन्न मिलते हैं। उनका काल भी समान नहीं है, लेकिन दोनों ही परम्पराओं में भद्रबाहु पांचवे एवं अंतिम श्रुतकेवली के रूप में विख्यात हैं। दोनों परम्पराओं में श्रुतकेवली की परम्परा इस प्रकार है-
| दिगम्बर | श्वेताम्बर |
|---|---|
| विष्णु | प्रभव |
| नंदीमित्र | शय्यंभव |
| अपराजित | यशोभद्र |
| गोवर्धन | संभूतविजय |
| भद्रबाहु | भद्रबाहु |
साहित्य-सृजन—अंतिम श्रुतकेवली नियमत: पूर्वों से ग्रंथों का निर्यूहण करते हैं।२ अत: भद्रबाहु ने भी दशाश्रुत, बृहत्कल्प एवं व्यवहार—इन तीन छेद सूत्रों का निर्यूहण किया।३ निशीथ के बारे में स्पष्ट रूप से कोई उल्लेख नहीं मिलता, केवल पंचकल्पचूर्णि में भद्रबाहु द्वारा निर्यूढ होने का उल्लेख मिलता है।४ डॉ. सागरमलजी जैन सम्पूर्ण आचारचूला (निशीथ सहित) के कर्ता आचार्य भद्रबाहु को मानते हैं।
२. दशअचू पृ. ४; चरिमो चोद्दसपुव्वी अवस्सं निज्जूहति।
३. दश्रुनि १. पंकभा १२; तो सुत्तकारगो खलु, स भवति दस-कप्प-ववहारे।
४. पंकचू पृ. २; जम्हा तेण भगवया आयारपकप्पो दसा- कप्प-ववहारा य नवमपुव्वनीसंदभूता निज्जूढा।
द्वितीय भद्रबाहु प्रसिद्ध ज्योतिर्विद वराह मिहिर के भाई थे। प्रबंध चिंतामणि में इन्हें पाटलिपुत्र निवासी माना है। देवसेन कृत भावसंग्रह में इन्हें उज्जैन निवासी माना है। उनके द्वारा पार्श्वनाथ की स्तुति में लिखा गया 'उवसग्गहरस्तोत्र' बहुत प्रसिद्ध एवं चामत्कारिक है। भद्रबाहु द्वारा ज्योतिष संबंधी 'भद्रबाहु संहिता' नामक ग्रंथ की रचना का उल्लेख भी मिलता है, जो प्राकृत भाषा में निबद्ध है। दिगम्बर परम्परा में भी द्वितीय भद्रबाहु को चरम निमित्तधर बताया है। भावसंग्रह में आचार्य देवसेन ने इनका संक्षिप्त परिचय दिया है।५
५. भाव संग्रह;
आसि उज्जेणीणयरे, आयरिओ भद्दबाहुनामेण।
जाणिय सुनिमित्तधरो, भणिओ संघो णिओ तेण।।
निष्कर्ष के रूप में कहा जा सकता है कि भद्रबाहु प्रथम ने निर्युक्तियों की रचना प्रारम्भ कर दी थी, लेकिन उसको विस्तार देने और व्यवस्थित करने का कार्य भद्रबाहु द्वितीय ने किया। विद्वानों के मन में भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकर्ता न मानने की विप्रतिपत्ति इस कारण हुई, क्योंकि इसमें परवर्ती घटनाओं का भी उल्लेख है। केवल इस एक उल्लेख के आधार पर हम भद्रबाहु प्रथम को निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार न करें तो दसवीं शताब्दी में होने वाले द्रोणाचार्य तथा बारहवीं शताब्दी के आचार्य मलयगिरि स्पष्ट रूप में चतुर्दशीपूर्वी भद्रबाहु को निर्युक्तिकार के रूप में स्वीकार नहीं करते। फिर भी इस विषय में गहन शोध की अपेक्षा है।
आचार्य गोविंद एवं उनकी निर्युक्ति
आचार्य भद्रबाहु द्वारा लिखित निर्युक्तियों के अतिरिक्त गोविंद आचार्य कृत गोविंदनिर्युक्ति का उल्लेख अनेक स्थानों पर मिलता है। उनका उल्लेेख ज्ञान-स्तेन के रूप में मिलता है, लेकिन वे हेतुशास्त्र युक्त गोविंदनिर्युक्ति लिखने तथा सम्यग्-दर्शन की प्राप्ति के लिए दीक्षित हुए, ऐसा निशीथ और बृहत्कल्प के भाष्यकार का मंतव्य है१। पंचकल्पभाष्य में भी अन्यत्र ऐसा ही उल्लेख मिलता है।२ व्यवहारभाष्य में मिथ्यात्वी के रूप में इनका उल्लेख मिलता है। वहां चार प्रकार के मिथ्यात्वियों के उदाहरण हैं, उनमें गोविंद आचार्य पूर्वगृहीत आग्रह के कारण मिथ्यात्वी थे।३
१. (क) निभा ३७७७, चू. प. २६०।
(ख) बृभा ५४७३, टी प १४५२; विद्यामंत्रनिमित्तार्थं हेतुशास्त्राणां च गोविंदप्रभृतीनामर्थाय।
(ग) निभा ५६९७; चू पृ ९६; हेतुसत्थगोंविद- निज्जुत्तादियट्ठा उवसंपज्जति
२. पंकभा ४२०; गोविंदऽज्जो णाणे, दंसणसत्थट्ठ हेतुसट्ठा वा।
३. व्यभा २७१४; पुव्वग्गहितेण होति गोविंदो।
नंदी सूत्र की स्थविरावलि के अनुसार ये आर्य स्कन्दिल की चौथी पीढ़ी में हुए। नंदी सूत्र में इन्हें विपुल अनुयोगधारक, क्षांति, दया से युक्त तथा उत्कृष्ट प्ररूपक के रूप में प्रस्तुत किया है—
गोविंदाणं पि नमो, अणुओगे विउलधारणिंदाणं।
निच्चं खंतिदयाणं, परूवणा दुल्लभिंदाणं।।
गोविंदनिर्युक्ति में उन्होंने एकेन्द्रिय जीवों में जीवत्व-सिद्धि का प्रयत्न किया है४। यह निर्युक्ति दशवैकालिक के चतुर्थ अध्ययन छज्जीवणिया के आधार पर लिखी गयी अथवा आचारांग के प्रथम अध्ययन 'सत्थपरिण्णा' पर, इसका कोई उल्लेख नहीं मिलता। दशवैकालिकभाष्य में मात्र इतना उल्लेख है—गोविंदवायगो वि य, जह परपक्खं नियत्तेइ।५
४. निचू ३ पृ. २६०; पच्छा तेण एगिंदियजीवसाहणं गोविंदणिज्जुत्ती कया।।
५. दशहाटी प. ५३।
यह निर्युक्ति आचारांग के प्रथम अध्ययन शस्त्र-परिज्ञा के आधार पर लिखी गयी प्रतीत होती है। इसके कुछ हेतु इस प्रकार हैं—
१. अप्काय में जीवत्व-सिद्धि के प्रसंग में आचारांग चूर्णि में उल्लेख है—'जं च निज्जुत्तीए आउक्कायजीवलक्खणं जं च अज्जगोविंदेहिं भणियं गाहा६'- इस उद्धरण से स्पष्ट है कि आचारांग के आधार पर उन्होंने निर्युक्ति लिखी होगी।
६. आचू पृ २७।
२. आचारांग सूत्र में भगवान् महावीर ने इन स्थावरकायों की अस्तित्व-सिद्धि के अनेक सूत्रों का उल्लेख किया है, जबकि दशवैकालिक में केवल इनकी अहिंसा का विवेक है। आचारांगनिर्युक्ति में भी स्थावरकाय-सिद्धि की कुछ गाथाएं हैं। संभव है आचार्य भद्रबाहु ने गोविंदनिर्युक्ति से कुछ गाथाएं ली हों, क्योंकि गोविंदाचार्य भद्रबाहु द्वितीय से पूर्व के हैं। दशवैकालिक की दोनों चूर्णियों में भी गोविंद आचार्य के नामोल्लेखपूर्वक यह गाथा मिलती है
भणियं च गोविंदवायगेहिं-
काये वि हु अज्झप्पं, सरीरवाया समन्नियं चेव।
काय-मणसंपउत्तं, अज्झप्पं किंचिदाहंसु।।१
१. दशजिचू १०१, दशअचू पृ ५३। कुछ पाठान्तर के साथ यह गाथा आवनि (९९६/९) में भी मिलती है।
आज स्वतंत्र रूप से गोविदनिर्युक्ति नामक कोई ग्रंथ नहीं मिलता, फिर भी प्राप्त तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि गोविंद आचार्य ने निर्युक्ति लिखी थी।
व्याख्या ग्रंथ
आवश्यक निर्युक्ति के अन्तर्गत सामायिक निर्युक्ति पर विपुल व्याख्या-साहित्य प्राप्त होता है, लेकिन अंतिम पांच आवश्यकों पर मुख्य रूप से चूर्णि, हारिभद्रीय टीका, आवश्यक निर्युक्ति दीपिका और आवश्यकनिर्युक्ति अवचूरि ही मिलती है। यहां हम व्याख्या ग्रंथों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत कर रहे हैं—
आवश्यक मूलभाष्य—आवश्यक पर तीन भाष्यों का उल्लेख मिलता है, उनमें जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण द्वारा सामायिक अध्ययन और उसकी निर्युक्ति पर लिखा गया भाष्य विशेषावश्यक भाष्य के नाम से प्रसिद्ध है। भाष्य-साहित्य में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। मूलभाष्य और भाष्य किसके द्वारा लिखे गए, यह शोध का विषय है। पंडित दलसुखभाई मालवणिया का अभिमत है कि मूलभाष्य या भाष्य की प्राय: गाथाएं विषय को स्पष्ट करने के लिए आचार्य हरिभद्र ने स्वयं लिखी हैं। उनका अभिमत है कि जिणभद्रगणि क्षमाश्रमण के विशेषावश्यक भाष्य को पृथक् करने के लिए टीकाकार ने मूलभाष्य का प्रयोग किया है। यह मूलभाष्य निर्युक्ति की व्याख्या रूप में लिखी गई गाथाएं ही होनी चाहिए'।२
२. गणधरवाद, प्रस्तावना पृ. ४१।
जिनदास कृत चूर्णि
जिनदासगणि महत्तर का समय ईसा की सातवीं शताब्दी माना जाता है। उन्होंने अनेक ग्रंथों पर चूर्णियां लिखीं, पर आवश्यक पर लिखी गयी चूर्णि परिमाण में बृहत्तम एवं अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसकी भाषा संस्कृत मिश्रित प्राकृत है। बीच-बीच में आचार्य ने अन्य ग्रंथों के उद्धरण भी दिए हैं। भाषा-शैली की दृष्टि से यह चूर्णि अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसमें एकार्थक, देशीशब्द एवं अनेक महत्त्वपूर्ण निरुक्तों का प्रयोग हुआ है। निर्युक्ति में निर्दिष्ट कथाओं की विस्तृत व्याख्या चूर्णिकार ने की है। प्रसंगवश चूर्णिकार ने सूत्र के शब्दों की भी अच्छी व्याख्या की है। जैसे पडिक्कमामि चउहिं सण्णाहिं की व्याख्या में आहार, भय, मैथुन और परिग्रह संज्ञा उत्पन्न होने के चार-चार कारणों का उल्लेख किया है। चूर्णिकार ने विभिन्न दार्शनिक मान्यताओं का भी उल्लेख किया है। जैसे आत्मा का आकार क्या है वह कहां रहती है, इस बारे में हीन मिथ्याक्रिया के प्रसंग में विभिन्न दार्शनिक मान्यताओं का उल्लेख है, जैसे—अंगुष्ठपर्वमात्रो ह्यात्मा यवमात्र: स्यामाकतंदुलमात्रो बालाग्रमात्र: परमाणुमात्र: हृदये जाज्वल्यमानस्तिष्ठति भूललाटमध्ये वा इत्यादि।१ यह चूर्णि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। चूर्णिकार ने प्रारंभ की गाथाओं की विस्तृत व्याख्या की है। बाद में अत्यन्त संक्षिप्त शैली अपनाई है।
१. आवचू. २ पृ ८८।
हारिभद्रीया टीका- आचार्य हरिभद्र जैन आगमों के सबसे प्राचीन टीकाकार हैं। उन्होंने अनेक ग्रंथों पर टीकाएं लिखीं, पर उनमें आवश्यक एवं उसकी निर्युक्ति पर लिखी गयी टीका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण और विस्तृत है। हरिभद्र ने इस टीका में मूल भाष्य की गाथाओं की भी व्याख्या की है। सम्पूर्ण आवश्यक और उसकी निर्युक्ति पर २२००० श्लोक प्रमाण शिष्यहिता नामक टीका लिखी है। टीका के अतिरिक्त भी आचार्य हरिभद्र ने अनेक विषयों पर अपनी लेखनी चलाई है।
इस टीका का प्रयोजन बताते हुए वे कहते हैं-
यद्यपि मया तथान्यै:, कृतास्य विवृतिस्तथापि संक्षेपात्।
तद्रुचिसत्त्वानुग्रहहेतो: क्रियते प्रयासोऽयम्।।
इस उल्लेख से स्पष्ट है कि इस टीका से पूर्व उन्होंने एक बृहद् टीका का निर्माण किया था, जो आज हमारे सामने उपलब्ध नहीं है। बृहद् टीका लिखने के बाद उन्होंने यह संक्षिप्त, किन्तु वैदुष्यपूर्ण टीका लिखी है। कुछ स्थलों पर उन्होंने मूल टीकाकार का उल्लेख भी किया है।२ मूल टीकाकार का सम्बन्ध स्वयं हरिभद्र की एक अन्य टीका से है या किसी अन्य आचार्य की टीका से है, यह खोज का विषय है। अनेक स्थलों पर चूर्णिकार ने व्याकरण विमर्श भी किया है। टीकाकार ने अनेक स्थलों पर कुछ पाठभेद के साथ चूर्णिं के अंश भी उद्घृत किए है। प्राकृत कथाओं का तो लगभग अंश चूर्णि से उद्धृत हैं। टीका में जो प्राकृत का अंश है, वह चूर्णि के पाठ से कुछ भिन्न है, अत: उनके सामने जो चूर्णि थी, उसमें कुछ पाठभेद या विस्तार करके उन्होंने उस अंश को अपनी टीका का अंग बना लिया अथवा उनके सामने कोई अन्य व्याख्याग्रंथ था, यह शोध का विषय है।
२. हाटी २ पृ. २०२; एसा पक्खियपडिक्कमणविही मूलटीकाकारेण भणिया।
मलयगिरीया टीका- आचार्य मलयगिरि महान् टीकाकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने आचार्य हेमचन्द्र के साथ विद्यादेवी की विशिष्ट साधना करके जैन आगमों पर टीकाएं लिखने का वरदान मांगा था। उनके जीवन वृत्त के बारे में इतिहास में विशेष सामग्री नहीं मिलती। न ही उनकी गुरु-परम्परा का कोई उल्लेख मिलता है। ये आचार्य हेमचन्द्र के समवर्ती थे। इनका समय विद्वानों ने बारहवीं शताब्दी के आसपास माना है।
आचार्य मलयगिरि ने एक शब्दानुशासन भी लिखा। शब्दानुशासन के प्रारम्भ में वे 'आचार्यो मलयगिरि: शब्दानुशासनमारभते' का उल्लेख करते हैं। आगम ग्रंथों पर लिखी सहस्रों पद्य-परिमाण टीकाएं उनकी सूक्ष्ममेधा का निदर्शन हैं। मलयगिरि की टीकाएं मूलस्पर्शी अधिक हैं। अपनी टीका में उन्होंने लगभग सभी शब्दों की सटीक एवं संक्षिप्त व्याख्या प्रस्तुत की है।
आचार्य मलयगिरि द्वारा विरचित आवश्यक निर्युक्ति, नंदी, राजप्रश्नीय आदि २५ टीका ग्रंथों का उल्लेख मिलता है१। कर्मप्रकृति, सूर्यप्रज्ञप्ति आदि की टीकाओं के अध्ययन से ज्ञात होता है कि वे केवल आगमों के ही नहीं, वरन् गणितशास्त्र, दर्शनशास्त्र एवं कर्मशास्त्र के भी गहरे विद्वान थे। कहा जा सकता है कि टीकाकारों में इनका प्रथम स्थान है।
१. जैन साहित्य का बृहद् इतिहास भा.३, पृ ४१७,४१८।
आचार्य मलयगिरि ने व्यवहार एवं उसके भाष्य जैसे बृहद् ग्रंथ पर टीका लिखी, लेकिन आवश्यक पर लिखी गई उनकी टीका अध्ाूरी मिलती है। दूसरे आवश्यक चतुर्विंशतिस्तव की १०९९ (संपा ७१२) गाथा तक की टीका उन्होंने लिखी है। ११००वीं (संपा ७१३)गाथा के पूर्वार्द्ध की व्याख्या मिलती है, उसके बाद साम्प्रतम् अर: का उल्लेख है, आगे न गाथा का उत्तरार्ध दिया हुआ है और न ही उसकी कोई व्याख्या है।
आचार्य मलयगिरि ने अनेक स्थलों पर 'अत्र वृद्धसम्प्रदाय:' का उल्लेख किया है। संभव लगता है कि उन्होंने टीकाकार हरिभद्र की ओर संकेत किया है, क्योंकि उन्होंने प्राकृत के जिस पाठ को उद्धृत किया है, वह हारिभद्रीय टीका का संवादी है।२
२. आवमटी पृ. ५९९; अत्र वृद्धसम्प्रदाय भयवतो अम्मापियरो....।
आवश्यक निर्युक्ति पर लिखी गयी उनकी टीका अनेक रहस्यों को खोलने वाली है। व्याकरण संबंधी अनेक विमर्श भी टीकाकार ने प्रस्तुत किए हैं।
आवश्यक निर्युक्ति दीपिका
यह व्याख्या ग्रंथ आचार्य माणिक्यशेखरसूरि कृत है। इसे टीका के अन्तर्गत नहीं रखा जा सकता, क्योंकि टीका में प्रत्येक शब्द की विस्तृत व्याख्या की जाती है। आवश्यक निर्युक्ति का संक्षिप्त अर्थ समझने में यह अत्यन्त उपयोगी व्याख्या ग्रंथ है। इसमें कथानकों का सार अत्यन्त संक्षिप्त शैली में प्रस्तुत किया है। दीपिकाकार ने ग्रंथ के प्रारंभ में भगवान् महावीर एवं अपने गुरु मेरुतुंगसूरि को नमस्कार किया है। ग्रंथ के प्रारंभ में आचार्य संकल्प व्यक्त करते हुए कहते हैं—'श्रीआवश्यकसूत्रनिर्युक्तिविषय: प्रायो दुर्गपदार्थ: कथामात्रं निर्युक्त्यिुदाहृतं च लिख्यते' इससे स्पष्ट है कि उन्होंने कठिन शब्दों की ही व्याख्या की है। ग्रंथ के प्रारंभ में मंगलाचरण के रूप में नंदिसूत्र के प्रारम्भ की लगभग ५० गाथाएं दी हैं, पर उनकी व्याख्या नहीं की है। उन्होंने अन्य ग्रंथों पर भी टीकाएं लिखी हैं। इनका समय १५वीं शताब्दी है। आवश्यक निर्युक्ति दीपिका तीन भागों में प्रकाशित है।
आवश्यक निर्युक्ति अवचूरि
आवश्यक निर्युक्ति पर आचार्य हरिभद्र की टीका के आधार पर संस्कृत भाषा में लिखी गई यह संक्षिप्त व्याख्या है। भट्टारक ज्ञानसागरसूरि ने इसकी रचना की है। नियुक्ति के शब्दों की व्याख्या करने में यह महत्त्वपूर्ण टीका है। यह दो भागों में प्रकाशित है।
आवश्यकटिप्पणकम्
यह ग्रंथ न व्याख्या रूप है और न टीका रूप ही। इसमें आवश्यक और उसकी निर्युक्ति में जो क्लिष्ट एवं दुर्बोध शब्दों के प्रयोग हुए हैं, उनका स्पष्टीकरण किया गया है। इसमें प्रचुरमात्रा में देशी शब्द एवं उनका स्पष्टीकरण मिलता है। यह व्याख्याग्रंथ परिभाषात्मक अधिक है। अनेक महत्त्वपूर्ण पारिभाषिक शब्दों की परिभाषाएं इसमें मिलती हैं।
आवश्यक निर्युक्ति और मूलाचार
मूलाचार आचार्य वट्टकेर द्वारा रचित एक महत्त्वपूर्ण आचारप्रधान ग्रंथ है। इसके सातवें अध्ययन का नाम है—षडावश्यक। प्राचीनकाल में सहजता से कोई भी ग्रंथकार अन्य की रचना के कुछ महत्त्वपूर्ण अंश को अपने ग्रंथ का अंग बना लेता था। मूलाचार में षडावश्यक की १९२ गाथाओं में लगभग ८० गाथाएं आवश्यक निर्युक्ति की हैं। इसमें कुछ गाथाएं दशवैकालिक निर्युक्ति की भी हैं। आवश्यक मूलभाष्य की भी कुछ गाथाएं मूलाचार में मिलती हैं। आचार्य वट्टकेर ने आवश्यक निर्युक्ति से शौरसेनी भाषा के प्रभाव के साथ इसकी गाथाओं को संगृहीत कर लिया, इस बात की पुष्टि में कुछ प्रसिद्ध विद्वानों के अभिमत प्रस्तुत किए जा रहे हैं—
• पंडित सुखलालजी संघवी ने मूलाचार को संग्रह ग्रंथ माना है।१ उनके अनुसार इसमें आगमों, निर्युक्तियों एवं प्रकीर्णकों से अधिकांश गाथाएं ली गई हैं।२
१. सन्मतितर्कप्रकरण, प्रस्तावना पृ. ४८।
२. दर्शन और चिंतन खंड २ पृ. २०१।
• दलसुख भाई मालवणियाजी भी इसे संकलित और सम्पादित ग्रंथ मानते हैं।
• नरोत्तम शास्त्री ने इसे संपादित ग्रंथ माना है, उन्होंने इसका काल तीसरी शताब्दी के लगभग स्वीकार किया है। इसका कारण बताते हुए वे कहते हैं कि इसके प्रत्येक अधिकार के प्रारंम्भ में मंगलाचरण किया गया है और ग्रंथ के सभी अधिकारों का पृथक्-पृथक् स्वतंत्र अस्तित्व है। अत: स्पष्ट है कि इस ग्रंथ की रचना न तो किसी एक विद्वान् के द्वारा हुई है और न ही एक समय में। इसमें निर्युक्तियों एवं प्रकीर्णकों की अनेक गाथाएं प्राप्त होती हैं।३
३. गुरु गोपालदास वरैया स्मृति ग्रंथ पृ. ३८४।
डॉ. सागरमलजी जैन इसे संग्रह ग्रंथ मानने के कारण बताते हुए कहते हैं कि इसमें अनेक गाथाएं ऐसी हैं, जो दो-दो बार आई हैं। इसका कारण है कि इसकी अनेक गाथाओं में स्पष्टत: अन्तर्विरोध है, इससे भी फलित होता है कि यह संग्रह ग्रंथ है।१ इन कारणों के बावजूद उनकी मान्यता है कि इस ग्रंथ में ग्रंथकार की मौलिकता भी है।
१. जैन धर्म दर्शन और संस्कृति, भा. ६, पृ. ११८।
• मुनि दर्शनविजयजी ने मूलाचार को श्वेताम्बर जैन ग्रंथों से उद्धृत माना है।२
२. श्री जैन सत्यप्रकाश मासिक पत्रिका, वर्ष ६, अंक १ क्रमांक ६१ पृ. ७।
विद्वानों के इन अभिमतों से स्पष्ट है कि भद्रबाहु प्रथम द्वारा रचित आवश्यक निर्युक्ति से आचार्य वट्टकेर ने कुछ गाथाएं ली हैं। मूलाचार में वे स्वयं सहजता से इस बात को स्वीकार करते हैं—
आवस्सयणिज्जुत्ती, वोच्छामि जहाकमं समासेण।
आयरियपरंपराए, जहागदा आणुपुव्वीए।।३
३. मूला ५०३।
मूलाचार के इस उल्लेख से स्पष्ट है कि आचार्य परम्परा से उन्हें यह आवश्यक निर्युक्ति प्राप्त हुई है। एक अन्य स्थान पर वे कहते हैं—
णिज्जुत्ती णिज्जुत्ती, एसा कहिदा मए समासेण।।
अह वित्थारपसंगोऽणियोगदो होदि णादव्वो।।४
४. मूला ६९१।
निर्युक्ति की निर्युक्ति (अर्थात् आवश्यक निर्युक्ति की संक्षिप्त निर्युक्ति) मेरे द्वारा कही गई है। विस्तार के लिए अनियोग से जानना चाहिए। यहां अनियोग शब्द आवश्यक निर्युक्ति में प्रयुक्त अनुयोग के लिए हुआ है, क्योंकि आवश्यक निर्युक्ति में अनुयोग के पर्यायवाची के रूप में अनियोग शब्द मिलता है। वैसे भी आवश्यक निर्युक्ति में अनुयोग द्वारा ही विस्तार से षडावश्यक की चर्चा की गई है।
प्रत्येक आवश्यक की निर्युक्ति की उत्थानिका और उपसंहार में मूलाचार में निर्युक्ति शब्द का उल्लेख हुआ है—
सामाइयणिज्जुत्ती, वोच्छामि जहाकमं समासेण।
आयरियपरंपराए, जहागदं आणुपुव्वीए।।५
५. मूला ५१७।
इस गाथा से स्पष्ट है कि आचार्य-परम्परा से प्राप्त सामायिक-निर्युक्ति को यथाक्रम से कहने की प्रतिज्ञा है तथा इसके बाद आचार्य वट्टकेर ने चतुर्विंशतिस्तव की निर्युक्ति लिखने की प्रतिज्ञा की है। इसी प्रकार सभी आवश्यकों की निर्युक्ति की प्रतिज्ञा है। अन्यथा उन्हें निर्युक्ति शब्द का प्रयोग करने की आवश्यकता नहीं थी। आवश्यक निर्युक्ति स्पष्ट रूप से एक ग्रंथ का वाचक शब्द है।
आचार्य वट्टकेर ने आवश्यक निर्युक्ति से गाथाएं ली, इसका सबसे बड़ा हेतु यह है कि महावीर के बाद आचार्य भद्रबाहु ही ऐसे आचार्य हुए, जिन्हें दोनों परम्पराएं समान रूप से महत्त्व देती हैं, भले ही जीवन प्रसंग में कुछ भिन्नता हो। अत: भद्रबाहु कृत गाथाओं को आचार्य वट्टकेर अपनी रचना का अंग बनाए, यह संभव है। भद्रबाहु द्वितीय आचार्य वट्टकेर के बाद हुए, उन्होंने आचार्य वट्टकेर की गाथाओं को लिया, यह तर्क संगत नहीं लगता, क्योंकि उस समय तक संघभेद स्पष्ट रूप से हो गया था। अत: आदान-प्रदान की स्थिति संभव नहीं थी।
मूलाचार में आवश्यक निर्युक्ति की गाथाएं पाई जाती हैं। इस संदर्भ में पंडित सुखलालजी का मंतव्य है कि दक्षिणदेश में श्री भद्रबाहु स्वामी का स्वर्गवास हुआ, अतएव अधिक संभव यह है कि श्री भद्रबाहु की जो एक शिष्य-परंपरा दक्षिण में रही और आगे जाकर जो दिगम्बर संप्रदाय के रूप में परिणत हो गई, उसने अपनी गुरु की कृति को स्मृति-पथ में रखा और दूसरी शिष्य-परंपरा, जो उत्तर हिन्दुस्तान में रही एवं आगे जाकर बहुत अंशों में श्वेताम्बर संप्रदाय के रूप में परिणत हो गई, उसने भी अन्य ग्रंथों के साथ-साथ अपने गुरु की कृति को सम्हाल कर रखा। क्रमश: दिगम्बर संप्रदाय में साधु-परंपरा विरल होती चली गई, अतएव उसमें सिर्फ आवश्यक निर्युक्ति ही नहीं, बल्कि मूल आवश्यक सूत्र भी त्र्ाुटित और विरल हो गया।१
१. दर्शन और चिंतन खंड २ पृ. २०१।
इस विषय में डॉ. सागरमलजी जैन का मंतव्य है कि ये गाथाएं अवश्य आवश्यक निर्युक्ति से मूलाचार में गई हैं, क्योंकि हर आवश्यक में निज्जुत्ति का कथन है। संपूर्ण मूलाचार में षडावश्यक को छोड़कर अन्य किसी प्रकरण में निर्युक्ति शब्द का प्रयोग नहीं किया गया है।२
२. जैन धर्म का यापनीय संप्रदाय पृ. १३४।
पंडित फूलचंदजी प्रेमी इस बात से सहमत नहीं हैं कि आवश्यक निर्युक्ति से मूलाचार में गाथाएं ली गयी हैं। उनका मानना है कि ये गाथाएं दोनों ही परम्पराओं में इतनी प्रसिद्ध हो गयी थीं कि आचार्य क्रम से वट्टकेर ने अपने ग्रंथ में ले लीं। उन्होंने आचार्य भद्रबाहु कृत आवश्यक निर्युक्ति की एक गाथा उद्धृत करते हुए कहा है कि आचार्य भद्रबाहु स्वयं आचार्य परम्परा से आगत सामायिक निर्युक्ति लिखने की प्रतिज्ञा कर रहे हैं—
सामाइयनिज्जुत्ति,ं वोच्छं उवदेसितं गुरुजणेणं।
आयरियपरंपराए, आगतं आणुपुव्वीए।।३
३. आवनि ८१/२।
जैन विश्व भारती से प्रकाशित आवश्यक निर्युक्ति में इस गाथा के बारे में स्पष्ट उल्लेख है कि ८१/१,२—ये दोनों गाथाएं बाद में जोड़ी गई हैं। इन दोनों गाथाओं का चालू विषय से कोई संबंध नहीं है तथा गाथा ८० में वे आवश्यक निर्युक्ति लिखने की प्रतिज्ञा कर रहे, फिर इस गाथा में सामायिकनिर्युक्ति का उल्लेख स्पष्ट करता है कि यह गाथा बाद में जोड़ी गई है। चूर्णि में भी इस गाथा का संकेत एवं व्याख्या नहीं है, अत: यह गाथा मूल आवश्यक निर्युक्ति की है ही नहीं।
आचार्य वट्टकेर ने आवश्यक निर्युक्ति से षडावश्यक की गाथाएं लीं। इसका सबसे बड़ा प्रमाण है कि निक्षेप पद्धति से शब्दों की व्याख्या करना निर्युक्तिकार का शैलीगत वैशिष्ट्य है। पूरे मूलाचार में षडावश्यक की गाथाओं में ही निक्षेप पद्धति दिखाई देती है या फिर दशवैकालिक निर्युक्ति की कुछ गाथाएं जो मूलाचार में हैं, उनमें भी कुछ निक्षेपपरक गाथाएं हैं। यदि षडावश्यक की गाथाएं उनके द्वारा रचित होतीं तोे वे ग्रंथ के अन्य शब्दों की व्याख्या भी निक्षेप पद्धति से करते।
मूलाचार के पिण्डशुद्धि अधिकार में भी पिण्डनिर्युक्ति की कुछ गाथाएं भाषा भेद के साथ हैं, लेकिन उसमें काफी अंश आचार्य का अपना मौलिक भी है, जो संभव है परम्परा-भेद के कारण हुआ है। मूलाचार में दस स्थितकल्प का वर्णन करने वाली गाथाएं भी स्पष्ट संकेत करती हैं कि वट्टकेर समन्वयवादी उदार आचार्य थे। वे श्वेताम्बर ग्रंथों एवं उसकी परम्परा से प्रभावित थे।
निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि आचार्य वट्टकेर ने बहुत उदारता और सरलता से आवश्यक निर्युक्ति की महत्त्वपूर्ण गाथाओं को अपने ग्रंथ का अंग बनाया है, साथ ही यह उल्लेख भी किया है कि आचार्य परम्परा से आगत आवश्यक निर्युक्ति को मैं संक्षिप्त में कहूंगा। दिगम्बर मुनि प्रज्ञसागरजी भी इस अभिमत से सहमत हैं।
आवश्यक निर्युक्ति का वैशिष्ट्य
व्याख्या-साहित्य में आवश्यक निर्युक्ति का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसमें आत्मनिरीक्षण, आत्म-विश्लेषण और अतिचारविशुद्धि के सूत्रों का गुम्फन हुआ है। आचार्य मलयगिरि ने आवश्यक निर्युक्ति को अनंगप्रविष्ट के अन्तर्गत स्वीकार किया है।१ आवश्यक निर्युक्ति की महत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि इस पर अनेक आचार्यों द्वारा अनेक व्याख्या ग्रंथ लिखे गए। इसकी लोकप्रियता का दूसरा प्रमाण यह है कि परवर्ती ग्रंथकारों ने अपनी रचना में इसकी गाथाओं का पूरा उपयोग किया है। आवश्यक निर्युक्ति जैसी महनीय रचना को देखकर ही अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विद्वान् वासुदेव शरण अग्रवाल ने कहा था कि जब तक जैन परम्परा के निर्युक्ति, भाष्य और चूर्णि-साहित्य का पारायण नहीं किया जाता, तब तक भारतीय संस्कृति की पूर्ण अवगति नहीं हो सकती।
१. आवमटी प. ४८; स्थविरै र्भद्रबाहुस्वामिप्रभृतिभिराचार्यैरुपनिबद्धं तदनङ्गप्रविष्टम् तच्चावश्यकनिर्युक्त्यादि।
आवश्यक निर्युक्ति के अंतर्गत अन्य अनेक प्रक्षिप्त या अन्यकर्तृकी गाथाओं को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि इस ग्रंथ का आचार्यों द्वारा बहुत वाचन हुआ। इस ग्रंथ को शिष्यों को पढ़ाते हुए आचार्य अन्य गाथाओं को भी बताते थे, अत: वे प्रासंगिक गाथाएं भी हस्तप्रतियों में लिख दी गईं। संभवत: व्याख्या ग्रंथों में यह एक मात्र ग्रंथ है, जिसमें इतनी प्रक्षिप्त गाथाएं हैं।
आल्फ्सडोर्फ, बू्रन, लायमन आदि पाश्चात्य विद्वानों ने निर्युक्तियों का समालोचनात्मक अध्ययन किया है। लायमन ने 'आवश्यक सर्वेक्षण' में आवश्यक पर गहन चिंतन प्रस्तुत किया है।
इसमें अनेक महत्त्वपूर्ण विषयों का व्यवस्थित एवं विस्तृत वर्णन है। निर्युक्तियां लिखने में आचार्य भद्रबाहु ने प्रथम ग्रंथ आवश्यक निर्युक्ति को लिया, इसलिए उन्होंने विस्तार से हर विषय की व्याख्या की है।
निर्युक्तिकार ने लोगस्स के प्राय: प्रत्येक शब्द की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की है। आचार्य भद्रबाहु की बहुश्रुतता इस बात से जानी जा सकती है कि तीर्थंकर शब्द में तीर्थ की सर्वांगीण व्याख्या करके 'कर' शब्द की व्याख्या में उस समय में प्रचलित कर—राजस्व प्राप्ति के अट्ठारह स्थानों का उल्लेख कर दिया है।१
१. आवनि ६९६,६९७।
तृतीय वंदना आवश्यक में वंदना किसको करनी चाहिए, किसको नहीं करनी चाहिए, वंदना की विधि तथा उसके दोषों का विस्तृत विवेचन है।
चौथे प्रतिक्रमण आवश्यक में प्रतिक्रमण के आठ पर्याय और उनकी कथाएं प्रतिक्रमण के व्यापक स्वरूप को प्रस्तुत करने वाली हैं। इसके अतिरिक्त काल के आधार पर होने वाले दैवसिक आदि प्रतिक्रमण तथा भाव प्रतिक्रमण के अन्तर्गत गंधर्व नागदत्त और देवरूप सपेरे की रूपक कथा अत्यन्त मार्मिक एवं साहित्यिक शैली में लिखी गई है। प्रतिक्रमण कितने स्थानों से तथा प्रतिक्रांतव्य के प्रकार भी निर्युक्तिकार की मौलिक देन है। बत्तीस योग संग्रह एवं उनसे संबंधित कथाएं अत्यन्त प्रेरक एवं मार्मिक हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से यह पूरा प्रसंग अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है।
प्रतिक्रमण की निर्युक्ति में ग्रंथकार ने अस्वाध्यायिक काल के बारे में विस्तार से वर्णन किया है। निशीथ भाष्यकार के अनुसार श्रुतोपयोग अनुत्तर निर्जरा का उत्कृष्ट साधन है, लेकिन प्रतिषिद्ध काल में स्वाध्याय करना कर्मबंध का कारण है।२ निर्युक्तिकार ने विस्तार से स्वाध्याय के लिए निषिद्ध कारणों का वर्णन किया है। संभवत: अस्वाध्यायिक काल के बारे में इतना विशद विवेचन निर्युक्तिकार की मौलिक देन है। ओघनिर्युक्ति, निशीथभाष्य एवं व्यवहारभाष्य में भी ये गाथाएं कुछ अंतर के साथ वहां संक्रान्त हुई हैं।
२. निभा ६१८८; कामं सुतोवओगो, तवोवहाणं अणुत्तरं भणितं। पडिसेहितम्मि काले, तहावि खलु कम्मबंधाय।।
संपूर्ण भारतीय वाङ्मय में किसी भी परम्परा में अस्वाध्यायिक काल के बारे में इतना विस्तृत विवेचन नहीं मिलता। अस्वाध्याय के बारे में अनध्याय के रूप में वैदिक ऋषियों ने गौतमधर्मसूत्राणि, मनुस्मृति आदि ग्रंथों में कुछ नियम प्रस्तुत किए हैं। पाणिनी ने भी इस बात का उल्लेख किया है कि अध्ययन हेतु देश और काल संबंधी कुछ नियम थे। यद्यपि शोधार्थियों के लिए इस संदर्भ में विस्तृत विवेचन प्रस्तुत करने की इच्छा थी, लेकिन भूमिका विस्तृत होने के कारण इस विषय पर कुछ नहीं लिखा जा सका।
कायोत्सर्ग के ९ भेद भी आचार्य भद्रबाहु की मौलिक देन है। भावक्रिया तथा मानसिक और शारीरिक स्थिति के आधार पर ये भेद किए गए हैं। कायोत्सर्ग के अनेक दोष शुद्ध कायोत्सर्ग की विधि को प्रकट करने वाले हैं।
छठे प्रत्याख्यान आवश्यक की निर्युक्ति में प्रत्याख्यान के निक्षेप, प्रत्याख्यान के प्रकार, अद्धा प्रत्याख्यान के नवकारसी आदि दस भेद तथा उनके अपवाद, प्रत्याख्यान की शोधि, प्रत्याख्यान अशुद्ध होने के कारण आदि का विशद विवेचन किया गया है।
प्रथम सामायिक अध्ययन की निर्युक्ति में जितना विस्तार है तथा प्रकारान्तर से अन्य विषयों की चर्चा है, वैसा विस्तार चतुर्विशति आदि पांच आवश्यकों में नहीं है। प्राय: निर्युक्तिकार विषय से प्रतिबद्ध होकर चले हैं, लेकिन कहीं-कहीं अवान्तर विषय की भी चर्चा की है। ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से अनेक नए तथ्य निर्युक्तिकार ने प्रकट किए हैं, जैसे पाटलिपुत्र—पटना की उत्पत्ति कैसे हुई? राजगृह का राजगृह नाम कैसे पड़ा, प्रयाग और प्रभास तीर्थ की उत्पत्ति कैसे हुई आदि। उस समय के प्रचलित सैकड़ों गांवों के नाम आवश्यक निर्युक्ति में वर्णित हैं। यह अनुसंधान का विषय है कि आज वे नगर किस नाम से प्रसिद्ध हैं।
निर्युक्ति की कथाओं में देववाद का प्रभाव प्राय: कथाओं में विविध रूपों में देखा जा सकता है। देवता विविध रूपों में लोगों एवं साधु-संतों की सहायता करते थे। यहां देववाद से प्रभावित कथाओं का संकेत मात्र किया जा रहा है—
• कष्ट आने या लाञ्छन लगने पर देवता को याद किया जाता था। जैसे सेठ सुदर्शन के बचाव हेतु पत्नी मित्रवती ने सुव्वाण यक्ष१ को तथा सुभद्रा ने शासन देवता को याद करके कायोत्सर्ग किया।२ इसी प्रकार मंत्री क्षेम को देवता ने सहयोग दिया।३
१. आवचू २ पृ २७०,२७१।
२. आवनि १०४०, चू २ पृ २६९,२७०।
३. आवचू २ पृ २८३,२८४।
• देवता की गुटिका के प्रभाव से बांझ स्त्री के भी पुत्र हो जाते थे।४
४. आवचू २ पृ १६४।
• च्यवन होने से पूर्व देवता प्रतिज्ञा करवा देते थे कि जब मैं जन्म लूं तो मुझे प्रतिबुद्ध करना। जैसे गंधर्व नागदत्त ने अपने देवमित्र को संकल्पबद्ध किया।५
५. आवनि ८४५-६२, आवचू २ पृ ६५-६७।
• विपत्ति में भी देव सहयोग करते थे। राजर्षि उदायन को प्रभावती देव ने अनेक बार बताया कि आप जो दही ले रहे हो वह विष मिश्रित है।६ अपराध होने पर इंद्र दंड भी देते थे, जैसे जमुन राजा को।७
६. आवचू २ पृ ३६,३७।
७. आवनि ८७३, आवचू २ पृ १५५।
• अकृत्य करके झूठ बोलने पर देवता उस अभ्याख्यान को प्रकट कर देते थे। जैसे रुद्रक ने जब कौशिकार्य से झूठ बोला तो देवता ने उसका अभ्याख्यान प्रकट कर दिया।८
८. आवनि ८८३, चू. २ पृ. १९३।
• पतिमारिका स्त्री की पेटी को देवता ने स्तम्भित कर दिया।९
९. वही, ८३४, चू २ पृ. ६०,६१।
• आचार्य की आशातना करने पर सन्निहित क्षेत्र देवता प्रतिकूल परिस्थिति पैदा कर देते थे। जैसे संगम आचार्य की दत्त शिष्य द्वारा आशातना करने पर देवता ने अर्धरात्रि में वर्षा और अंधकार की विकुर्वणा की।१०
१०. आवचू २ पृ. ३५, हाटी २ पृ. ३१।
• साधु-चर्या में स्खलना होने पर देवता प्रतिबोध देते थे। परिष्ठापनभूमि की प्रतिलेखना न करने पर देवता ने ऊंटों की विकुर्वणा करके साधु को प्रतिबोधित किया।१
१. आवचू पृ. ९५।
• देवता धार्मिक दृढ़ता की परीक्षा भी लेते थे, जैसे—सुव्रत मुनि एकलविहार प्रतिमा ग्रहण करने पर अनेक अनुकूल उपसर्गों में भी समाधिस्थ रहा और उसे कैवल्य की प्राप्ति हो गई।२ इसी प्रकार नंदिषेण की सेवाभावना की देवता द्वारा परीक्षा।३
२. वही, पृ. १९५।
३. आवचू २ पृ ९४।
• अपयश को दूर करने के लिए भी देवता सहयोग करते थे। श्राविका द्वारा कायोत्सर्ग करने पर देवता ने उसके पति के भेड़ की आंखें प्रत्यारोपित कर दीं।४
४. वही, पृ. १५६,१५७।
• प्रसन्न होकर देवता दिव्य उपहार भी प्रदान करते थे। महावीर के समवसरण में आने वाले देव ने प्रसन्न होकर श्रेणिक को अठारह लड़ियों वाला हार तथा दो अस्खलित गोलक दिए, जिनमें से एक गोलक से देवदूष्य तथा दूसरे से कुंडल निकले।५
५. आवचू पृ. १७०।
• देवता तीर्थंकर के समवसरण में विविध नाट्य प्रस्तुत करते थे, जैसे भगवान् महावीर के आम्रशालवन में समवसृत होने पर ज्वलन और दहन देव ने अनेक नाट्यविधियां प्रस्तुत कीं।६
६. आवनि. ८८९, चू. २ पृ. १९५,१९६।
• देवता युद्ध में भी सहयोग करते थे। महाशिलाकंटक और रथमुसल—इन दोनों संग्रामों की विकुर्वणा चमर ने की।७
७. आवचू. २ पृ. १७३,१७४।
• युद्ध में जन बल का क्षय न हो इस दृष्टि से भी देवता का सहयोग प्राप्त होता था। राजा उदितोदय द्वारा वैश्रमण देव की आराधना करने पर देव ने राजा सहित पुरिमताल नगर का संहरण करके दूसरी जगह रख दिया। प्रात: नगर न देखकर राजा धर्मरुचि खाली हाथ लौट गया।८
८. आवनि १०४०, चू १ पृ ५५९।
भाषा-शैली
निर्युक्ति पद्यमय प्राकृत भाषा में रचित व्याख्या-साहित्य है। इसमें अर्धमागधी और महाराष्ट्री दोनों भाषाओं का प्रभाव परिलक्षित होता है। निर्युक्तियों की भाषा प्राय: सरल, व्यावहारिक एवं सरस है। कहीं-कहीं निर्युक्तिगाथाएं अत्यंत संक्षिप्त एवं सांकेतिक शैली में निबद्ध हैं, इसलिए बिना व्याख्या-साहित्य के इनको समझना अत्यंत कठिन है। परवर्ती व्याख्याकारों ने मूल आगम के साथ निर्युक्ति-गाथाओं की भी विस्तृत व्याख्या की है।
नियुक्ति की व्याख्या-शैली के लिए तो स्वयं निर्युक्तिकार कहते हैं कि मैं दृष्टान्तपद, हेतुपद तथा कारणपद का आश्रय लेकर संक्षिप्त विवरण करूंगा।९ अनेक स्थलों पर निर्युक्तिकार ने व्याख्येय विषय को द्वारगाथा के रूप में प्रस्तुत किया है और फिर संक्षेप में उन द्वारों की व्याख्या की है। जैसे वंदना आवश्यक की निर्युक्ति में ७१६ एवं ७१७वीं गाथा में लगभग १० द्वारों का उल्लेख है, उनकी व्याख्या आगे की गाथाओं में है।
९. आवनि ८१/१।
निक्षेप व्याख्या की एक विशेष पद्धति है। भाषा विज्ञान के क्षेत्र में जैन आचार्यों की यह मौलिक देन है। यद्यपि निक्षेप पद्धति निर्युक्तिकार से पूर्व भी प्रचलित थी, लेकिन निर्युक्तिकार ने विशेष संदर्भ में इसे प्रस्तुत करके शब्दों की विस्तृत एवं सर्वांगीण व्याख्या प्रस्तुत की है। जैसे- प्रतिक्रमण, प्रत्याख्यान, काय आदि। इससे मंदबुद्धि शिष्य भी उस शब्द के विषय में सर्वांगीण ज्ञान प्राप्त करने में सक्षम हो जाते थे।
प्रसंगवश शब्दों के एकार्थक एवं निरुक्त लिखना निर्युक्तिकार का भाषागत वैशिष्ट्य है। अनेक महत्त्वपूर्ण एवं नए-नए एकार्थकों का प्रयोग प्रस्तुत ग्रंथ में हुआ है, जैसे-काय, उत्सर्ग, प्रतिक्रमण, वंदन आदि।
आगमों की भांति आवश्यक निर्युक्ति में भी विभिन्न देशी शब्दों का प्रयोग हुआ है। जैसे अक्खरा, ऊसढ, उच्चोल आदि।
प्रस्तुत ग्रंथ का भाषागत एक महत्त्वपूर्ण वैशिष्ट्य है-मार्मिक एवं प्रभावक सूक्तियों का प्रयोग। सैद्धांतिक एवं दार्शनिक ग्रंथ होते हुए भी अनेक महत्त्वपूर्ण सूक्तियों का प्रयोग इस ग्रंथ में हुआ है।
निर्युक्तिकार ने गहन विषयों को सरसता से समझाने के लिए अनेक कथाओं का संकेत किया है। ऐतिहासिक घटनाओं का भी प्रचुर मात्रा में प्रयोग हुआ है। देखें परिशिष्ट संख्या ६।
छंद विमर्श
निर्युक्तियां पद्यबद्ध रचना है, अत: ये मात्रिक छंद के अन्तर्गत आर्याछंद में निबद्ध हैं। आर्या के अतिरिक्त कहीं-कहीं इन्द्रवज्रा, अनुष्टुप् आदि छंदों का प्रयोग भी हुआ है। आर्या छंद की अनेक उपजातियां हैं, जैसे-पथ्या, विपुला, चपला आदि। आवश्यक निर्युक्ति में यत्र तत्र आर्या की इन उपजातियों का प्रयोग भी मिलता है।
निर्युक्तिकार का मूल लक्ष्य विषय-प्रतिपादन था, किसी काव्य की रचना करना नहीं, अत: उन्होंने छंदों पर ज्यादा ध्यान न देकर भावों के प्रतिपादन पर अधिक बल दिया है। पश्चिमी विद्वान् डॉ. ल्यूमन ने दशवैकालिक का तथा एल्फ्सडोर्फ ने उत्तराध्ययन का छंद के आधार पर अनेक स्थलों पर पाठ-संशोधन एवं पाठ-विमर्श किया है। उन्होंने छंद तकनीक को उपकरण के रूप में काम में लिया। जेकोबी ने छंद के आधार पर गाथा की प्राचीनता एवं अर्वाचीनता का निर्धारण किया है। उनके अनुसार आर्या छंद में निबद्ध साहित्य बाद का तथा वेद छंदों में प्रयुक्त गाथाएं प्राचीन हैं।
हमने पाठ-संपादन में छंद की दृष्टि से पाठभेदों पर विमर्श किया है। अनेक स्थलों पर छंद के आधार पर ही पाठ की अशुद्धियां पकड़ में आई हैं, क्योंकि छंद की यति, गति आदि की अवगति के बिना गाथाओं के पाठ का शुद्ध संपादन संभव नहीं था। छंद की दृष्टि से संभाव्य पाठ का उल्लेख हमने पाद-टिप्पण में कर दिया है।
निर्युक्तिकार ने छंद की दृष्टि से उत्क्रम भी किया है। अनेक स्थलों पर दीर्घ मात्रा का ह्रस्वीकरण एवं ह्स्व मात्रा का दीर्घीकरण भी किया है। अनेक स्थलों पर छंद के कारण विभक्ति एवं वचन में भी व्यत्यय मिलता है। कहीं-कहीं टीकाकार ने इसका उल्लेख भी किया है। छंद की दृष्टि से निर्युक्ति में अनेक स्थलों पर निर्विभक्तिक शब्दों के प्रयोग भी किए हैं। छंद के बारे में टीकाकार ने जहां विमर्श किया है, उसका उल्लेख पादटिप्पण में कर दिया गया है।
छंदानुलोम के कारण अनेक स्थलों पर जे, मो, तु, य, र आदि पादपूर्ति रूप अवयवों का प्रयोग भी हुआ है। प्राकृत-साहित्य में अलाक्षणिक मकार के प्रयोग तो अनेक मिलते हैं, लेकिन निर्युक्तिकार ने छंद की दृष्टि से अलाक्षणिक बिंदु का प्रयोग भी किया है।
कहीं-कहीं निर्युक्तिकार ने छंदों का मिश्रण भी किया है। जैसे एक ही गाथा में अनुष्टुप् और आर्या—दोनों छंदों का प्रयोग हुआ है। जैसे तीन चरण आर्या के और एक चरण अनुष्टुप् का। इसी प्रकार कहीं तीन चरण अनुष्टुप् के तथा एक चरण आर्या का।
छंदानुलोम से अनेक स्थलों पर सप्तमी विभक्ति बोधक ए प्रत्यय का इ भी स्वीकृत किया है।
छंद की दृष्टि से मात्रा को ह्रस्व करने के लिए हमने अनेक स्थलों पर ॅ चिह्न का प्रयोग भी किया है।
पाठ-संपादन में हमने छंद का ध्यान रखते हुए भी मूल विषय का प्रतिपादन तथा उसकी मौलिकता और सहज प्रवाह नष्ट न हो, यह भी ध्यान में रखा है।
गाथाओं एवं कथाओं का अनुवाद
प्राचीन ज्ञान राशि को व्यापक एवं जन-भोग्य बनाने के लिए अनुवाद एक सशक्त माध्यम है। यह एक ऐसी कला है, जिसके माध्यम से एक भाषा में कही गई बात को दूसरी भाषा में उसी क्षमता के साथ रूपान्तरित कर दिया जाता है। अनुवाद की विधा उतनी ही पुरानी है, जितनी विविध भाषाएं, लेकिन विश्व-साहित्य में इसका व्यवस्थित विकास ६०० वर्ष पुराना है। बीसवीं सदी को भाषा वैज्ञानिकों ने अनुवाद का युग कहा है।
किसी भी ग्रंथ का अनुवाद करना जितना उपयोगी है, उतना ही कठिन भी है। श्रेष्ठ अनुवाद के लिए मूल भाषा के मर्म को पकड़ना पड़ता है। विद्वानोें ने अनुवाद के अनेक प्रकार बताए हैं—
१. शब्दानुवाद
२. भावानुवाद
३. छायानुवाद
४. सारानुवाद
५. रूपान्तरण
६. व्याख्यानुवाद
७. वार्तानुवाद/आशु-अनुवाद
साहित्यकारों ने भावानुवाद को सबसे अच्छी विधा मानी है, क्योंकि शब्दों का प्रयोग भावों को प्रकट करने के लिए होता है, लेकिन प्राचीन भाषाओं के अनुवाद में शब्दानुवाद की विधा ही सर्वोत्तम रहती है, लेकिन इसमें भी मूल के भाव को भलीभांति प्रकट करने का सामर्थ्य होना चाहिए।
अनुवादक के समक्ष दो भाषाएं होती हैं- स्रोतभाषा और लक्ष्यभाषा। अनुवादक को इन दोनों भाषाओं पर अच्छा अधिकार होना चाहिए। प्रक्रिया के आधार पर विद्वान लोग अनुवाद के दो भेद करते हैं—पाठधर्मी अनुवाद २. प्रभावधर्मी अनुवाद। आवश्यक निर्युक्ति के अनुवाद में हमने दोनों को ध्यान में रखा है। हमने मूल पाठ के प्रभाव को सुरक्षित रखा है तो पाठधर्मी अनुवाद के माध्यम से कथ्य और अभिव्यक्ति पर भी ध्यान दिया है।
भोलानाथ तिवारी का मंतव्य है कि अनुवाद का मूल मंत्र है- 'न छोड़ो न जोड़ो' लेकिन किसी भी कृति का शत-प्रतिशत अनुवाद संभव नहीं होता। उसमें कुछ छोड़ना और कहीं जोड़ना भी पड़ता है, फिर भी गाथाओं का अनुवाद करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा गया है कि मूल भाव को सफलतापूर्वक वहन करते हुए लक्ष्यभाषा में शब्दानुवाद और भावानुवाद किया जाए।
डॉ. कैलाशचन्द्र भाटिया का अभिमत है कि कथा-साहित्य का एक भाषा से दूसरी भाषा में अनुवाद होना चाहिए, क्योंकि वह सबके द्वारा रुचिपूर्वक पढ़ा जाता है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर आवश्यक निर्युक्ति में निर्दिष्ट कथाओं का हिंदी में अनुवाद किया गया है।
आवश्यक निर्युक्ति में बत्तीस योग संग्रह की कथाओं का जहां वर्णन है, वहां कथाएं बहुत संक्षिप्त शैली में हैं। चूर्णि और टीका में भी अत्यन्त संक्षिप्त हैं। वहां कुछ जोड़े बिना केवल पाठधर्मी अनुवाद करना संभव नहीं था। अनुवाद में मूल की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। अनेक स्थलों पर कथा का संबंध जोड़ने के लिए कुछ अतिरिक्त शब्दों का प्रयोग भी करना पड़ा है।
गाथाओं के अनुवाद के साथ प्राकृत की कथाओं का अनुवाद करने के पीछे एक ही लक्ष्य रहा कि यह साहित्य सर्वाधिक लोकग्राह्य होता है और अत्यन्त रुचि के साथ सामान्य और विशिष्ट व्यक्ति इस साहित्य को पढ़ते हैं। वर्तमान में कथा-साहित्य सबसे अधिक दूसरी भाषाओं में अनूदित होता है। आवश्यक निर्युक्ति में ३२ योग संग्रह में अनेक नयी कथाओं का संकलन है।
निर्युक्ति-गाथाओं में प्रक्षिप्त अंश : एक अनुचिंतन
प्राचीन रचना के साथ प्राय: अनधिकृत अंश या प्रक्षिप्त अंश जुड़ने की समस्या बनी रहती है। इस समस्या का समाधान जितना आवश्यक है, उतना ही कठिन भी है। प्रक्षिप्त अंश को जानने के लिए उस रचना की पांडुलिपि एवं उसके व्याख्या ग्रंथों का गंभीरता से पारायण करना पड़ता है।
पाठ-सम्पादन में हमने इस बारे में पर्याप्त चिंतन किया है कि कितनी गाथाएं बाद में प्रक्षिप्त हुई हैं, कितनी भाष्य की हैं तथा कितनी मूल निर्युक्ति की हैं। संपादित गाथाएं हारिभद्रीय टीका में प्रकाशित गाथा संख्या की संवादी नहीं हैं, गाथा-संख्या में काफी अंतर है। शोधार्थियों की सुविधा के लिए हमने गाथा के अंत में हारिभद्रीय टीका में प्रकाशित क्रमांक लगा दिए हैं, जिससे लोगों को गाथा की टीका खोजने में सुगमता रहे। जिनदास कृत चूर्णि में केवल गाथाओं का संकेत या उसकी व्याख्या है, वहां गाथा-क्रमांक नहीं हैं।
इन आवश्यकों पर संक्षिप्त मूलभाष्य भी मिलता है। मूल भाष्यकार ने कहीं कहीं शब्दों की व्याख्या की है। तीन छेद सूत्रों के भाष्य निर्युक्ति के साथ मिलकर एक ग्रंथ रूप हो गए हैं, लेकिन आवश्यक निर्युक्ति पर लिखे गए विशेषावश्यकभाष्य और मूलभाष्य का स्वतंत्र अस्तित्व मिलता है। आवश्यक निर्युक्ति की जितनी भी हस्तप्रतियां उपलब्ध हुईं, उनमें भाष्य और निर्युक्ति की गाथाएं तथा अन्य अनेक प्रक्षिप्त गाथाएं भी साथ में लिखी हुई मिलीं। कुछ प्रतियों में लिपिकार ने अनेक स्थलों पर भाष्यगाथा या अन्यकर्तृकी गाथा का संकेत कर दिया है, लेकिन उनके आधार पर मूल निर्युक्ति-गाथाओं का निर्णय करना संभव नहीं था। आदर्शों का लेखन प्राय: यति लोग करते थे, वे व्याख्यान की सामग्री अथवा उस विषय से सम्बन्धित अन्य सामग्री अथवा स्मृति के लिए प्रसंगवश कुछ गाथाएं हासिए में अथवा मूल में लिख देते थे। कालान्तर में वे गाथाएं मूलसूत्र के साथ जुड़ जाती थीं।
आवश्यक निर्युक्ति में भी अनेक स्थलों पर ऐसा हुआ है। प्रस्तुत निर्युक्ति के बारे में पंडित दलसुखभाई मालवणिया आदि विद्वानों का मंतव्य है कि मूल रूप में इसमें बहुत कम गाथाएं थीं, लेकिन बाद में हरिभद्र आदि आचार्यों ने प्रसंगवश अनेक गाथाएं बनाकर इसमें जोड़ दीं अथवा अन्य गाथाओं का संग्रह कर लिया।
प्रक्षिप्त गाथाओं को जानने में चूर्णिकार कहीं कहीं सहायक हुए हैं। जिन गाथाओं की चूर्णि में व्याख्या नहीं है, वे गाथाएं प्राय: प्रक्षिप्त हैं। विषय की क्रमबद्धता की दृष्टि से भी अनेक स्थलों पर यह तथ्य कसौटी पर सही उतरा है।
इस ग्रंथ के पाठ-सम्पादन में हमने केवल शब्दों पर ही ध्यान नहीं दिया, वरन् हर गाथा के पौर्वापर्य पर भी गहराई से अनुचिंतन किया है। कौन-सी गाथा बाद में प्रक्षिप्त हुई अथवा भाष्य की गाथा निर्युक्ति के साथ जुड़ गयी, इस बारे में पाठ-संपादन में समालोचनात्मक टिप्पण प्रस्तुत कर दिए हैं।
भाषा शैली एवं विषय की क्रमबद्धता भी प्रक्षिप्त अंशों को अलग करने में सहायक बनी है। अनेक स्थलों पर स्पष्ट प्रतीत हो रहा था कि इतना अंश अनधिकृत रूप से बाद में प्रक्षिप्त हो गया है, इसका मूल ग्रंथ के साथ कोई संबंध नहीं है। गाथाओं के क्रम में उन गाथाओं को न जोड़ने पर भी चालू विषय वस्तु के क्रम में कोई अंतर नहीं आता। इससे स्पष्ट होता है कि ये गाथाएं बाद में जोड़ी गई हैं। उदाहरण के रूप में यहां कायोत्सर्ग निर्युक्ति की कुछ गाथाओं के बारे में विमर्श प्रस्तुत किया जा रहा है। जैसे-९८६/४-१२- ये ९ गाथाएं चूर्णि में व्याख्यात नहीं हैं। इनमें शरीर में होने वाले व्रण की चिकित्सा के साथ प्रायश्चित्त से तुलना की गई है। संभव है दृष्टांत के रूप में बाद में ये गाथाएं यहां जुड़ गई हैं, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि ९८७ में निर्युक्तिकार निक्खेवेगट्ठ—इस द्वार गाथा का उल्लेख करते हैं। अत: कायोत्सर्ग आवश्यक की निर्युक्ति यहीं से प्रारम्भ होेती है। इन नौ गाथाओं को निर्युक्ति के क्रम में न रखने पर भी चालू विषय-वस्तु में कोई अंतर नहीं आता। इसी प्रकार ९८७/१ गाथा भी निर्युक्ति की न होकर भाष्य की होनी चाहिए, क्योंकि टीकाकार ९८७वीं गाथा की व्याख्या में स्पष्ट उल्लेख करते हैं कि व्यासार्थं तु प्रतिद्वारं भाष्यकृदेवाभिधास्यति। यदि इस गाथा को निर्युक्ति के क्रमांक में रखा जाए तो ९८८/१-१५—इन १५ गाथाओं को भी निर्युक्ति-गाथा के रूप में मान्य करना होगा। निर्युक्तिकार निक्षेपपरक गाथाओं की इतनी विस्तृत व्याख्या नहीं करते। चूर्णि में भी इन गाथाओं का गाथा रूप में संकेत नहीं मिलता, ८९८वीं गाथा काय के निक्षेप की तथा ९८९वीं गाथा काय के एकार्थक की है। अत: ९८७-८९—ये तीन गाथाएं ही निर्युक्ति की होनी चाहिए। मुद्रित टीका में मूभा. २२९,२३०—ये दो गाथाएं भाष्य रूप में निर्दिष्ट हैं, उन गाथाओं के साथ विषय वस्तु की दृष्टि से इन १५ गाथाओं का संबंध जुड़ता है, अत: ये सभी गाथाएं भाष्य की होनी चाहिए।
९९०/१-३— ये तीन गाथाएं भी भाष्य की प्रतीत होती हैं, क्योंकि इनमें उत्सर्ग के निक्षेपों की व्याख्या है। ९९२/१-५— ये पांच गाथाएं मुद्रित टीका में निर्युक्ति गाथा के क्रम में हैं, लेकिन चूर्णि में इन गाथाओं का संकेत एवं व्याख्या नहीं है।
निर्युक्तिकार ने तीसरे द्वार विधान मार्गणा की व्याख्या ९९१, ९९२— इन दो गाथाओं में कर दी, अत: ये गाथाएं व्याख्यात्मक सी प्रतीत होती हैं। चौथे काल द्वार की व्याख्या ९९३वीं गाथा में है। पांचवें भेद द्वार की व्याख्या ९९४-९६— इन तीन गाथाओं में है। ९९५वीं गाथा के अंत में निर्युक्तिकार स्पष्ट कहते हैं कि उच्छ्रित आदि प्रत्येक भेदों की व्याख्या करूंगा, अत: बीच की ९९६/१-१७— ये गाथाएं अप्रासंगिक और व्याख्यात्मक सी प्रतीत होती हैं। निर्युक्तिकार की प्रतिज्ञा के अनुसार ९९६वीं गाथा का सीधा संबंध ९९७वीं गाथा के साथ जुड़ता है। इससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि प्रसंगवश ये १७ गाथाएं बाद में जोड़ दी गई हैं।
गाथा ९९८ एवं ९९९— इन दो गाथाओं में द्रव्य उच्छ्रित की व्याख्या है। ९९८वीं गाथा में उपयोग शून्य होने के कारण द्रव्य उच्छ्रित कायोत्सर्ग का वर्णन है। बीच में ९९८/१-८— ये आठ गाथाएं चालू विषय से असम्बद्ध हैं। व्याख्या के रूप में भाष्यकार या टीकाकार द्वारा जोड़ दी गई हैं। चूंकि निर्युक्तिकार कायोत्सर्ग के भेदों की व्याख्या कर रहे हैं, अत: बीच में ये व्याख्यात्मक होनी चाहिए। विस्तार हेतु देखें सम्पादित गाथाओं के पादटिप्पण।
टीका में निर्युक्ति के क्रमांक में होने पर भी जो गाथाएं हमें प्रक्षिप्त लगीं अर्थात् निर्युक्ति की प्रतीत नहीं हुईं, उन्हें हमने ऐतिहासिक सुरक्षा की दृष्टि से निर्युक्ति-गाथा के साथ तो रखा है, लेकिन निर्युक्ति के क्रमांक के साथ नहीं जोड़ा है। पृथक्करण के इस कार्य को देखकर पंडित दलसुखभाई मालवणियाजी ने आचार्य तुलसी को एक पत्र प्रेषित किया था—'आपकी प्रेरणा से समणी कुसुमप्रज्ञाजी ने निर्युक्ति और भाष्य के पृथक्करण का कार्य बड़े परिश्रम से किया है। इस दिशा में जैन परम्परा में यह प्रथम प्रयास है, फिर भी यथार्थ तक पहुंचने का पूरा प्रयत्न किया गया है। कठिन परिश्रम के बिना यह संभव नहीं है कि निर्युक्ति-गाथाओं का पृथक्करण हो सके। पिछले दो हजार वर्षों में ऐसा प्रयत्न नहीं हुआ, अतएव मैं इस प्राथमिक प्रयत्न की प्रशंसा एवं अनुमोदना करता हूं।
पाठ-संपादन की प्रक्रिया
आध्ाुनिक विद्वानों ने पाठानुसंधान के विषय में पर्याप्त प्रकाश डाला है। पाश्चात्य विद्वान इस कार्य को चार भागों में विभक्त करते हैं-
१. सामग्री-संकलन
२. पाठ-चयन
३. पाठ-सुधार
४. उच्चतर आलोचना।
प्रस्तुत ग्रंथ के सम्पादन में हमने चारों बातों का ध्यान रखने का प्रयत्न किया है। पाठ-संशोधन की दृष्टि से हमारे सक्षम तीन आधार रहे—
१. आवश्यक निर्युक्ति की हस्तप्रतियां।१
१. सम्पादन में प्रयुक्त हस्तप्रतियों का परिचय हमने आवश्यक निर्युक्ति के प्रथम खंड में दे दिया है। इसके अतिरिक्त हमने दो और हस्तलिखित प्रतियों से भी इन पांच आवश्यक पाठ का सम्पादन किया है।
२. आवश्यक निर्युक्ति का व्याख्या-साहित्य चूर्णि, टीका आदि।
३. आवश्यक निर्युक्ति की अनेक गाथाएं, जो अन्य ग्रंथों में मिलती हैं।
इस निर्युक्ति का अनेक हस्तप्रतियों से पाठ-सम्पादन किया गया है। कहीं-कहीं व्याख्या-ग्रंथों में प्रकाशित पाठांतर या पाठ को भी नीचे पादटिप्पण में दिया है। पाठ-निर्धारण में किसी एक प्रति को ही मुख्यता नहीं दी है, क्योंकि कोई भी प्रति ऐसी प्राप्त नहीं हुई, जिसके सभी पाठों को मूल पाठ में लिया जा सके। प्राय: सभी प्रतियों में अपपाठ, लुप्तपाठ एवं प्रक्षिप्त अंश हैं, इसलिए जिस प्रति का पाठ समीचीन लगा, उसको मूल पाठ के अन्तर्गत रखकर शेष पाठों को पाठान्तर में दिया है। पाठ-निर्धारण में सूक्ष्मता से अनेक दृष्टियों से हर शब्द पर चिंतन किया गया है।
हस्तप्रतियों में सैकड़ों की संख्या में 'अन्यकर्तृकी' उल्लेख के साथ प्रक्षिप्त गाथाएं हैं। हमने प्राय: सभी गाथाओं का सम्पादन किया था। पादटिप्पण में उन गाथाओं को देने से टिप्पण बहुत बड़े होने से हमने प्राय: अन्यकर्तृकी गाथाओं को हटा दिया, लेकिन वंदना के दोषों आदि की महत्त्वपूर्ण गाथाओं को पादटिप्पण में दिया है। जहां दो या तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं हैं, उनको भी पादटिप्पण में दिया है। महत्त्वपूर्ण होने के कारण ध्यान शतक तथा परिष्ठापन सम्बन्धी गाथाओं को हमने परिशिष्ट में दे दिया है।
पाठ सम्पादन : कुछ विमर्शनीय बिंदु
अनेक स्थलों पर जहां एक ही शब्द के दो पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग मिलता है, वहां हमने टीका में व्याख्यात पाठ को प्राथमिकता दी है।
आवश्यक निर्युक्ति की अनेकों गाथाएं अन्य ग्रंथों में संक्रान्त हुई हैं, अत: कहीं-कहीं अन्य ग्रंथों के पाठ के आधार पर भी पाठ-निर्धारण किया गया है।
पादटिप्पण में अनेक अन्यकर्तृकी गाथाएं दी गई हैं, उनका हमने प्रतियों के आधार पर पाठ-सम्पादन किया है, लेकिन पाठान्तर नहीं दिए हैं।
कहीं-कहीं किसी प्रति में कोई शब्द या चरण नहीं है, उसका निर्देश पादटिप्पण में × चिह्न से किया है। जहां पाठान्तर एक से अधिक शब्दों पर या एक चरण में है, उसे ' चिह्न द्वारा दर्शाया है।
टीकाकार की विशेष टिप्पणी को हमने पादटिप्पण में उल्लिखित कर दिया है, जैसे-
देशीवचनमेतत्। अनुस्वारोऽत्रालाक्षणिक:।
पकितिकम्मं ति बारसावत्तं वंदणं देइ। सूत्रे विभक्तिलोप आर्षत्वात्।
प्राकृतशैल्या चेह सप्तमी षष्ठ्यर्थ एव द्रष्टव्या।
आदर्शों का लेखन प्राय: यतिवर्ग करता था। वे व्याख्यान की सामग्री के लिए विषय से सम्बन्धित गाथाएं स्मृति हेतु हासिए में लिख देते थे। कालान्तर में अन्य लिपिक उसे मूल में लिख देते थे। इस क्रम में अनेक अन्यकर्तृकी या प्रक्षिप्त गाथाएं मूल के साथ जुड़ जाती थीं। इस ग्रंथ में अनेक स्थलों पर ऐसा हुआ है। कहीं-कहीं तो लिपिकार ने अन्या ऽव्या या अन्या व्या का उल्लेख भी कर दिया है।
कहीं-कहीं प्रतियों में लिखित गाथाओं में क्रम व्यत्यय भी है। उन गाथाओं का क्रम हमने विषय की क्रमबद्धता के आधार पर रखा है।
प्राचीन काल में पूर्ववर्ती आचार्यों की रचना को उत्तरवर्ती आचार्य आंशिक रूप से अपनी रचना के साथ बिना किसी नामोल्लेख के जोड़ लेते थे। अथवा कुछ पाठभेद के साथ अपनी रचना का अंग बना लेते थे। आवश्यक निर्युक्ति प्रारंभ से ही बहुचर्चित एवं विषयबहुल रचना रही है, अत: अनेक आचार्यों ने इसकी गाथाओं को अपनी रचना में स्थान दिया है, जैसे- आवश्यक निर्युक्ति की अस्वाध्याय संबंधी गाथाएं ओघनिर्युक्ति, निशीथभाष्य और व्यवहारभाष्य में मिलती हैं। इस पूरे प्रकरण कोे रचनाकार ने अपने ग्रंथ का अंग बना लिया है। साथ ही गाथाओं में परिवर्तन एवं परिवर्धन भी किया है। कहीं-कहीं चरण एवं श्लोक का पूर्वार्द्ध तथा उत्तरार्ध भी परिवर्तित एवं आगे-पीछे मिलता है। संभव है वाचनाभेद, स्मृतिभ्रंश या लिपिगत अशुद्धि के कारण यह अंतर आया हो। यह भी संभव है कि गाथाओं को अपने ग्रंथ का अंग बनाते समय संशोधन की दृष्टि से ग्रंथकार ने कुछ पाठभेद कर दिया हो। हमने पादटिप्पण में संवादी गाथाओं के केवल संदर्भस्थल दिए हैं। कहीं-कहीं महत्त्वपूर्ण पाठान्तरों का उल्लेख भी कर दिया है। सब पाठान्तरों को देने से ग्रंथ का कलेवर बढ़ जाता।
आवश्यक निर्युक्ति के संपादन का इतिहास
एकार्थक कोश की परिसम्पन्नता पर सन् १९८४ में पूज्यवरों ने मुझे निर्युक्ति-संपादन के कार्य में नियुक्त किया। कार्य के प्रशिक्षण हेतु आचार्य तुलसी ने पंडित दलसुखभाई मालवणिया के पास भेजने का निर्णय लिया। वहां लालभाई दलपतभाई विद्यामंदिर में हस्तप्रतियों से समालोचनात्मक पाठ-सम्पादन का प्रशिक्षण लिया। वहां हमने पांच निर्युक्तियों के सम्पादन का कार्य किया।१ उसके बाद १९८५ में आवश्यक निर्युक्ति के सम्पादन का कार्य प्रारम्भ किया।
१. यह कार्य निर्युक्ति पंचक के रूप में प्रकाशित हो चुका है।
आवश्यक निर्युक्ति की गाथा संख्या का निर्धारण करने एवं उन पर समालोचनात्मक टिप्पण लिखने में बहुत श्रम और समय लगा। पचासों बार गाथा-संख्याओं को बदलना पड़ा। जितनी बार काम हाथ में लिया, ऐसा लगा कि नए सिरे से सम्पादन हो रहा है। हारिभद्रीय टीका में प्रकाशित गाथा-संख्या एवं जैन विश्वभारती से प्रकाशित आवश्यक निर्युक्ति में लगभग ५०० गाथाओं का अंतर है। हमने उनको मूल निर्युक्ति गाथा में क्यों नहीं रखा, इसका सहेतुक कारण पाद टिप्पण में उल्लिखित कर दिया है। इस कार्य में बार-बार अवरोध आ रहे थे, अत: २०१६ बंगाई गांव में आचार्य महाश्रमण से विशेष मंगल पाठ सुना, आचार्यवर के मंगलपाठ ने मेरी तन्मयता और एकाग्रता को इतना एकनिष्ठ बना दिया कि पीछे मुड़कर देखने का अवसर ही नहीं मिला और यह कार्य सम्पन्नता के शिखर पर चढ़ गया।
इस कार्य की संपन्नता से आचार्य तुलसी का एक स्वप्न फलीभूत हो रहा है। इस संदर्भ में उनकी डायरी के पठनीय हैं—
'.....छेदसूत्रों तथा आवश्यक निर्युक्ति आदि का देश-विदेश के विद्वान् पूर्ण मूल्यांकन कर सकें, ऐसा प्रयत्न हो तो मेरा स्वप्न साकार हो सकता है। मैं चाहता हूं कि निशीथ, व्यवहार, बृहत्कल्प और दशाश्रुतस्कन्ध—इन चार छेदसूत्रों एवं आवश्यक सूत्र की निर्युक्ति, भाष्य और चूर्णि का अच्छा संपादन हो। आध्ाुनिक पद्धति से संपादित होकर उक्त ग्रंथ पठनीय बन जाएं, ज्ञान की एक अद्भुत राशि जनभोग्य बन जाए, यह मेरी आकांक्षा है।......... मैं अपने जीवन-काल में ही इस कार्य को संपन्न देख सकूं, ऐसी भावना है।'
पहले पूरी आवश्यक निर्युक्ति को ही एक साथ प्रकाशित करने की योजना थी, लेकिन महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाजी का सुझाव रहा कि इसे दो खंडों में प्रकाशित किया जाए तो ठीक रहेगा, अन्यथा पुस्तक का आकार बहुत बड़ा हो जाएगा।
कृतज्ञता-ज्ञापन
मैं अपना सौभाग्य मानती हूं कि पूज्यवरों ने दीक्षित होने से पूर्व ही मुझे आगम-कार्य के साथ जोड़ दिया। तब से अब तक ३८ सालों में कभी दु्रतगति से तो कभी धीमी गति से आगम का कार्य चलता रहा है। इस ग्रंथ की गाथाओं और कथाओं के अनुवाद का पुनर्निरीक्षण आगममनीषी आदरणीय मुनि श्री दुलहराजजी के हाथों से हुआ है। अत्यन्त संक्षिप्त शैली में लिखित होने के कारण कथाओं एवं गाथाओं के अनुवाद में जहां कहीं अवरोध आया, मुनिश्री ने उदारता से अपना बहुमूल्य समय प्रदान कर उसे ठीक किया।
आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञजी का अप्रत्यक्ष दिव्य सहयोग एवं शक्ति-संप्रेषण सदैव मेरे मार्ग को प्रशस्त करता रहा है। आचार्य महाश्रमणजी की कृपादृष्टि, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही यह कार्य सम्पन्न हो सका है। पूज्या महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाजी का निश्छल वात्सल्य और प्रोत्साहन मेरे लिए अविस्मरणीय है। आदरणीया मुख्यनियोजिकाजी ने आवश्यकनिर्युक्ति का अनुवाद एवं भूमिका आदि का निरीक्षण कर मुझे अनुगृहीत किया। इस कार्य में साध्वी श्रुतयशाजी एवं साध्वी मुदितयशाजी ने भी अपना समय लगाया। साध्वीवर्याजी का मूक सहयोग भी मूल्यार्ह है। नियोजिका समणी ऋजुप्रज्ञाजी सहित सभी रत्नाधिक एवं अवमरात्मिक समणियों की शुभकामनाएं स्मरणीय हैं। जैन विश्व भारती के अध्यक्ष रमेशजी बोहरा आदि सभी पदाधिकारियों का आत्मीय उदार सहयोग ही इस ग्रंथ को प्रकाश में ला सका है। भाई प्रमोदकुमार कुर्मी एवं कुसुम सुराणा का टंकण एवं सेटिंग में सहयोग रहा है। अंत में श्रुतदेवता और संघदेवता के चरणों में भावपूर्ण प्रणति करते हुए अग्रिम श्रुतयात्रा का संकल्प व्यक्त करती हूं।
जैन विश्व भारती, लाडनूंप्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा
♦
६८१. चउवीसइत्थयस्स१ उ, निक्खेवो होति नामनिप्फण्णो।
चउवीसगस्स२ छक्को, थवस्स उ चउव्विहो३ होति४।। १०५६।।
१. ०वीसगत्थ० (म, दी, स, द)।
२. ०सइस्स (हा, क, ला)।
३. चउक्कओ (म, द, क)।
४. यह गाथा हाटी में निगा के क्रम में व्याख्यात है। यह भाष्य की भी संभव है। चूर्णि में इस गाथा का संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त व्याख्या है। चूंकि इसमें द्वितीय आवश्यक का नाम चतुर्विंशति और स्तव-इन दोनों शब्दों के निक्षेप का संकेत है, अत: इस गाथा को निर्युक्ति- गाथा के क्रम में रखा है। इस गाथा की व्याख्या भाष्यकार ने पांच गाथाओं (हाटीभा १९०-९४) में की है। ब और ला प्रति में इनके लिए गाथापंचकं भा. व्या. का उल्लेख है। भाष्य गाथाओं हेतु देखें परि. १, गाथा सं. १-५।
६८२. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले भवे य भावे य।
पज्जवलोगे य तहा, अट्ठविधो लोगनिक्खेवो५।। १०५७।।
५. तु. मूला ५४३, इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में छह भाष्यगाथाएं हैं। हाटीभा (१९५-२००) में ये भाष्यगाथाओं के क्रम में व्याख्यात हैं। भाष्यगाथाओं हेतु देखें परि. १, गाथा सं. ६-११। भाष्य गाथाओं के बाद केवल ब और ला प्रति में गाथा द्वयंऽन्या व्या उल्लेख के साथ दो अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। हाटी में 'उक्तं च' उल्लेख के साथ ये गाथाएं प्राप्त हैं-
ओदइय-खओवसमे, परिणामेक्केक्क गइचउक्के वि।
खयजोगेण वि चउरो, तदभावे उवसमेणं पि।।
उवसमसेढी एक्को, केवलिणो वि य तहेव सिद्धस्स।
अविरुद्धसन्निवाइय, भेदा एमेव पण्णरस।।
इन दो गाथाओं के बाद हस्तप्रतियों में पुन: तीन भाष्यगाथाएं (हाटीभा २०१-०३) हैं। ब और ला प्रति में इनके लिए गाथात्रयं भा. व्या. का उल्लेख है। भाष्यगाथाओं हेतु देखें परि. १, गाथा सं. १२-१४।
६८३. 'आलुक्कति य'६ पलुक्कति, लुक्कति संलुक्कती य एगट्ठा।
लोगो अट्ठविधो खलु, तेणेसो वुच्चती लोगो७।। १०५८।।
६. आलोक्कती (चू), ०कई (द)।
७. तु. मूला ५४२।
६८४. दुविधो खलु उज्जोतो, नायव्वो दव्व-भावसंजुत्तो।
अग्गी दव्वुज्जोतो, चंदो सूरो मणी विज्जू८।। १०५९।।
८. तु. मूला ५५४, गा. ६८४ से ६८९ तक की छह गाथाओं का चूर्णि में गाथा संकेत नहीं है, केवल संक्षिप्त व्याख्या है।
६८५. नाणं भावुज्जोतो, जह९ भणितं सव्वभावदंसीहिं।
तस्स उवयोगकरणे, भावुज्जोतं वियाणाहि१०।। १०६०।।
९. जं (लाप्रपा, हाटीपा)।
१०. तु. मूला ५५५।
६८६. लोगस्सुज्जोयगरा, दव्वुज्जोएण न हु जिणा होेंति।
भावुज्जोयगरा पुण, होंति जिणवरा चउव्वीसं११।। १०६१।।
११. मूला ५५८।
६८७. दव्वुज्जोओज्जोतो, पगासती१२ परिमितम्मि खेत्तम्मि।
भावुज्जोओज्जोतो, लोगालोगं पगासेती१३।। १०६२।।
१२. पभासइ (द)।
१३. पभासई (लाप्रपा, बप्रपा, हाटीपा), तु. मूला ५५७।
६८८. दुह दव्वभावधम्मो१, दव्वे दव्वस्स दव्वमेवऽहवा।
तित्तादिसभावो वा, गम्मा इत्थी कुलिंगो वा२।। १०६३।।
१. इहानुपयुक्तो द्रव्यमुच्यते (हाटी)।
२. स प्रति में यह गाथा नहीं है। मटी में 'पाठांतरं' उल्लेख के साथ ६८८ वीं गाथा के स्थान पर निम्न गाथा मिलती है—
दुविहो य होइ धम्मो, दव्वधम्मो य भावधम्मो य।
धम्मत्थिकाय दव्वे, दव्वस्स व जो भवे भावो।।
६८९. 'दुह होति'३ भावधम्मो, सुतचरणे या४ सुतम्मि सज्झाओ।
चरणम्मि समणधम्मो, खंतीमादी भवे दसधा५।। १०६४।।
३. दुविहो उ (द)।
४. वा (म, द)।
५. मटी में 'पाठांतरं वा' उल्लेख के साथ इस गाथा के स्थान पर निम्न गाथा मिलती है-
भावम्मि होइ दुविहो, सुयधम्मो खलु चरित्तधम्मो य।
सुयधम्मो सज्झाओ, चरित्तधम्मो समणधम्मो।।
स प्रति में ६८९ वीं गाथा के बाद दूसरे और पांचवें टिप्पण में निर्दिष्ट उपर्युक्त दो गाथाएं दुविहो य......., भावम्मि होइ-ये दो गाथाएं मिलती हैं। प्रति में पाठांतरं आदि का उल्लेख नहीं है।
६९०. नामं ठवणातित्थं, दव्वत्तित्थं च भावतित्थं च।
एक्केक्कं पि य एत्तो, णेगविधं होति णातव्वं।। १०६५।।
६९१. दाहोवसमं६ तण्हादिछेदणं मलपवाहणं चेव।
तिहि७ अत्थेहि निउत्तं, तम्हा तं दव्वतो तित्थं।। १०६६।।
६. तावोव० (क), दाहोपसमण (मूला ५६१)।
७. तीहि (म), तहिं (क, द), प्राकृतत्वात् सप्तम्यर्थे तृतीया (मटी)।
६९२. 'कोधम्मि उ'८ निग्गहिते, दाहस्सोवसमणं९ हवइ१० तित्थं।
लोभम्मि उ११ निग्गहिते, च्तण्हाए छेदणंअ१२ होति।। १०६७।।
८. कोहम्मी (ला, क)।
९. दाहस्स पसमणं (हा, स), दाहस्स उवस० (रा)।
१०. भवे (ला, क)।
११. अ (रा)।
१२. तण्हावुच्छे० (म, द), तण्हाओ छे० (स)।
६९३. अट्ठविधं१३ कम्मरयं१४, बहुगेहि भवेहि संचितं जम्हा।
तव-संजमेण धोव्वति१५, तम्हा तं भावतो तित्थं१६।। १०६८।।
१३. ०विहो (स)।
१४. ०रओ (स)।
१५. धोवइ (म)।
१६. चूर्णि में इस गाथा का संकेत एवं व्याख्या नहीं है।
६९४. दंसण-नाण-चरित्तेसु१७, निउत्तं जिणवरेहि सव्वेहिं।
'तिसु अत्थेसु निउत्तं, तम्हा तं भावओ तित्थं'१८।। १०६९।।
१७. चरित्तम्मि (स)।
१८. तु. मूला ५६२, एतेण होति तित्थं, एसो अन्नो वि पज्जाओ। (रा, चू) हाटी में उपर्युक्त पाठ की व्याख्या है। जो दर्शन, ज्ञान, चारित्र-इन तीनों में स्थित है, वह त्रिस्थ का है। त्रिस्थ का प्राकृत रूप तित्थ बनता है।
६९५. नामकरो ठवणकरो, दव्वकरो खेत्त-काल-भावकरो।
एसो खलु 'करगस्स उ, निक्खेवो'१ छव्विधो होति।। १०७०।।
१. निक्खेवो करणस्स उ (क)।
६९६. गोमहिसुट्टिपसूणं, छगलीणं पि य करा मुणेयव्वा।
तत्तो य तण-पलाले, भुस२-कट्ठंगार३ करमेव४।। १०७१।।
२. तुस (स, द)।
३. कट्ठिगांल (द)।
४. पलले य (हा)।
६९७. सीउंबर-जंघाए, बलिवद्दकरे घडे५ य चम्मे य।
चोल्लगकरे य भणिते, अट्ठारसमा करुप्पत्ती।। १०७२।।
५. घए (स)।
६९८. खेत्तम्मि जम्मि खेत्ते, काले जो जम्मि होति कालम्मि।
दुविधो य६ होति भावे, च्पसत्थु तह अप्पसत्थो यअ७।। १०७३।।
६. उ (म)।
७. अपसत्थो तह पसत्थो य (म), पसत्थ० (द)।
६९९. कलहकरो डमरकरो, असमाधिकरो अनिव्वुतिकरो य।
एसो उ८ अप्पसत्थो, एवमादी मुणेयव्वो९।। १०७४।।
८. य (द), × (अ)।
९. ६९९-७०१ इन तीन गाथाओं का चूर्णि में केवल संकेत है, व्याख्या नहीं है। गाथा के चतुर्थ पाद में अनुष्टुप् छंद है।
७००. अत्थकरो य हितकरो, कित्तिकरो 'गुणकरो जसकरो'१० य।
अभयकर११ निव्वुतिकरो, कुलगर-तित्थंकरंतकरो।। १०७५।।
१०. जसकरो गुणकरो (क)।
११. अभयंकर (ला, रा)।
७०१. जितकोह-माण-माया, जितलोभा तेण ते जिणा होंति।
अरिणो हंता रयं हंता, अरिहंता१२ तेण वुच्चंति१३।। १०७६।।
१२. अरहंता (स)।
१३. मूला ५६३।
७०२. कित्तेमि कित्तणिज्जे१४, सदेव-मणुयासुरस्स लोगस्स।
दंसण-नाण-चरित्ते, तव-विणओ दंसितो जेहिं।।१५ १०७७।।
१४. कित्तिणि० (क, द)।
१५. तु. मूला ५६५।
७०३. चउवीसं ति य संखा, उसभादीया उ भण्णमाणा उ।
अविसद्दग्गहणा पुण, एरवय-महाविदेहेसुु।। १०७८।।
७०४. कसिणं केवलकप्पं, लोगं जाणंति तह य पासंति।
केवलचरित्तनाणी, तम्हा ते केवली होंति१६।। १०७९।।
१६. मूला ५६६ इस गाथा के बाद ब और ला प्रति में 'उसभमजियं....सुविहिं....कुंथुं......लोगस्स'-इन तीन गाथाओं के प्रतीक हैं, पूरी गाथाएं नहीं हैं।
७०४/१. ऊरूसु उसभलंछण, उसभं 'सुमिणं ति'१ तेण उसभजिणो।
अक्खेसु जेण अजिता, जणणी अजितो जिणो तम्हा।। १०८०।।
१. सुमिणम्मि (द)।
७०४/२. अभिसंभूता सासत्ति, संभवो तेण वुच्चती भगवं।
अभिणंदती२ अभिक्खं, सक्को अभिणंदणो तेण।। १०८१।।
२. अभिनंदेइ (म), ०दए (द)।
७०४/३. जणणी सव्वत्थ विणिच्छएसु सुमति३ त्ति तेण सुमतिजिणो।
पउमसयणम्मि जणणीइ डोहलो४ तेण पउमाभो।। १०८२।।
३. जाया सुमइ (ब, ला, क)।
४. दोहलो (अ)।
७०४/४. गब्भगते जं जणणी, जातसुपासा ततो सुपासजिणो।
जणणीय५ चंदपियणम्मि, डोहलो तेण चंदाभो।। १०८३।।
५. ०णीइ (क, द)।
७०४/५. सव्वविहीसु य कुसला, गब्भगते तेण होति सुविधिजिणो।
पिउणो दाहोवसमो, गब्भगते सीतलो तेणं।। १०८४।।
७०४/६. महरिहसेज्जारुहणम्मि, डोहलो तेण होति सेज्जंसो६।
'पूएति वासवो जं, अभिक्खणं'७ तेण वसुपुज्जो।। १०८५।।
६. श्रेयान्-समस्तभुवनस्यैव हितकर: प्राकृतशैल्या छांदसत्वाच्च श्रेयांस इत्युच्यते (हाटी २ पृ ९)
७. गब्भगते तं वसूहिं पूएई (म)।
७०४/७. विमलतणुबुद्धि जणणी, गब्भगते तेण होति विमलजिणो।
रयणविचित्तमणंतं, दामं सुमिणे ततोऽणंतो।। १०८६।।
७०४/८. गब्भगते जं जणणी, जातसुधम्म त्ति तेण धम्मजिणो।
जातो असिवोवसमो, गब्भगते तेण संतिजिणो।। १०८७।।
७०४/९. थूभं रयणविचित्तं, कुंथुं सुमिणम्मि तेण कुंथुजिणो।
सुमिणे अरं महरिहं, पासति जणणी अरो तम्हा।। १०८८।।
७०४/१०. वरसुरभिमल्लसयणम्मि, डोहलो तेण८ होति मल्लिजिणो।
जाता जणणी जं सुव्वय त्ति मुणिसुव्वतो तम्हा।। १०८९।।
८. जेण (द)।
७०४/११. पणता पच्चंतनिवा, दंसियमित्ते जिणम्मि तेण नमी।
रिट्ठरयणं च नेमिं९, उप्पयमाणं ततो नेमी।। १०९०।।
९. नेमी (द)।
७०४/१२. सप्पं सयणे जणणी, जं१ पासति 'तमसि तेण पासजिणो'२।
वड्ढति णातकुलम्मि य, तेण जिणो वद्धमाणो३ त्ति४।। १०९१।।
१. तं (मु, अ, ला)।
२. तम तेण सुपास० (अ)।
३. वड्ढ० (रा), ०माणु (द)।
४. ७०४/१-१२-इन बारह गाथाओं का चूर्णि में गाथा रूप में संकेत नहीं है, किन्तु संक्षिप्त भावार्थ है। ये गाथाएं चूर्णि की व्याख्या के आधार पर बाद में जोड़ी गई हैं, ऐसा अधिक संभव लगता है। इन गाथाओं में तीर्थंकरों के नामों की सार्थकता पर विचार किया गया है। ये गाथाएं कल्पनाप्रधान अधिक लगती हैं, अत: निर्युक्तिकार की रचना प्रतीत नहीं होतीं, इसलिए इनको निर्युक्तिगाथा के मूल क्रमांक में नहीं जोड़ा गया है।
७०५. थुति-थुणण-वंदण-नमंसणाणि एगट्ठिताणि एताणि।
कित्तण-'पसंसणा वि'५ य, विणय-पणामो य एगट्ठा।। १०९२।।
५. ०सणाणि (द)।
७०६. मिच्छत्तमोहणिज्जा६, नाणावरणा७ चरित्त-मोहाओ८।
तिविहतमा उम्मुक्का, तम्हा ते उत्तमा होंति।। १०९३।।
६. ०त्तवेदणिज्जं (चू, द, मूला ५६७)।
७. ०रणं (स, द)।
८. मोहं च (स, क, द मूला)।
७०७. आरोग्ग-बोधिलाभं, समाहिवरमुत्तमं च९ मे दिंतु।
किं नु१० हु निदाणमेयं, ति विभासा एत्थ कायव्वा११।। १०९४।।
९. तु (रा)।
१०. न (स, क), नु इति वितर्के (हाटी)।
११. मूला ५६८।
७०८. भासा असच्चमोसा, नवरं भत्तीइ भासिता एसा।
न हु खीणपेज्जदोसा१२, देंति समाधिं च बोधिं च।। १०९५।।
१२. खीणपिज्ज० (द), खीणपिम्म० (क), खीणराग० (मूला ५६९)।
७०९. जं तेहिं दातव्वं, तं दिन्नं जिणवरेहि सव्वेहिं।
दंसण-नाण-चरित्तस्स, एस तिविधस्स उवदेसो१३।। १०९६।।
१३. मूला ५७०।
७१०. भत्तीइ जिणवराणं, खिज्जंती पुव्वसंचिता कम्मा।
आयरियणमुक्कारेण, विज्जा मंता य सिज्झंति१४।। १०९७।।
१४. पावंति (द), तु. मूला ५७१, इस गाथा का चूर्णि में संकेत एवं व्याख्या नहीं है।
७११. भत्तीइ जिणवराणं, परमाए खीणपेज्ज-दोसाणं।
आरोग्ग-बोधिलाभं, समाधिमरणं च पावेेंति।। १०९८।।
७१२. लद्धेल्लियं च बोधिं, 'अकरिंतोऽणागतं'१५ च पत्थंतो१६।
दच्छसि जह तं विब्भल१७, इमं च अन्नं च चुक्किहिसि१८।। १०९९।।
१५. ०तो अणा० (रा)।
१६. पत्थिंतो (अ, द)।
१७. भिंभल (द), बिंभल (ला)।
१८. चुक्किहिसि देशीवचनत: भ्रश्यसि (हाटी), यह गाथा अ प्रति में नहीं है।
७१३. लद्धेल्लियं च बोधिं, अकरिंतोऽणागतं च पत्थंतो१।
अन्नंदाइं२ बोधिं, लब्भसि कतरेण मोल्लेण३?।। ११००।।
१. पत्थिंतो (अ, द)।
२. अन्नंदाइं ति निपात: असूयायाम् (हाटी)।
३. चूर्णि में ७१३ एवं ७१५ गाथा का संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त व्याख्या है।
७१४. चेइय४-कुल-गण-संघे, आयरियाणं च पवयण-सुते य।
सव्वेसु वि तेण कतं, तव-संजममुज्जमंतेणं५।। ११०१।।
४. चेईय (क)।
५. ०मुत्तमं० (द)।
७१५. चंदाइच्चगहाणं, पभा पगासेति परिमितं खेत्तं।
केवलियनाणलंभो, लोगालोगं पगासेति।। ११०२।।
चउवीसइत्थयनिज्जुत्ती समत्ता
७१६. वंदण-चिति-कितिकम्मं, पूयाकम्मं च विणयकम्मं च।
कातव्वं कस्स व केण, वावि काहे व कतिखुत्तो?६।। ११०२७।।
६. कतिक्खुत्तो (द), तु. प्रसागा १२७, तु. मूला ५७८, प्रकाशित टीका में ७१६ गाथा का पूर्वार्द्ध एवं ७१७ वीं गाथा का उत्तरार्द्ध मिलकर एक गाथा पर ही क्रमांक दिया हुआ है, लेकिन व्याख्या में 'आह च' उल्लेख के साथ बिना क्रमांक के दोनों गाथाएं दी हुई हैं। यहां ये दोनों गाथाएं निर्युक्तिकारकी होनी चाहिए। चूर्णि में इन दोनों गाथाओं की व्याख्या मिलती है तथा सभी हस्तप्रतियों में भी ये दोनों गाथाएं मिलती हैं।
७. मुद्रित टीका में ११०२ का क्रमांक दो बार दिया हुआ है।
७१७. कतिओणतं कतिसिरं, कतिहि य आवस्सगेहि परिसुद्धं।
कतिदोसविप्पमुक्कं, 'कितिकम्मं कीस कीरति वा'८?।। ११०३।।
८. कीस कीरंति त्ति दाराणि (चू), द्र. टिप्पण ६, मूला ५७९।
७१८. सीतले खुड्डए कण्हे, सेवगे पालगे तहा।
पंचेते दिट्ठंता, कितिकम्मे९ होंति णातव्वा१०।। ११०४।।
९. कयक० (क)।
१०. प्रसा १२८, गाथा का पूर्वार्द्ध अनुष्टुप् छंद में है।
७१९. असंजतं११ न वंदेज्जा, मातरं पितरं गुरुं।
सेणावतिं पसत्थारं, रायाणं देवताणि१२ य१३।। ११०५।।
११. अस्सं० (क, द), प्राकृतशैल्या चाऽसंयतशब्दो लिंगत्रयेऽपि यथायोगमभिसंबध्यते (हाटी)।
१२. देवदेवीसंग्रहार्थं दैवतग्रहणम् (हाटी)।
१३. या (क), चशब्दाल्लेखाचार्यादिग्रहो वेदितव्य: (हाटी)।
७२०. समणं वंदेज्ज मेधावी१४, संजतं१५ सुसमाहितं।
पंचसमितं तिगुत्तं, अस्संजमदुगुंछगं१६।। ११०६।।
१४. मेधाविं (चू), मेधावी-न्यायावस्थित: (हाटी)।
१५. संयतं-सम-एकीभावेन यत: संयत: (हाटी)।
१६. ०दुगंछयं (द), चतुर्थ चरण अनुष्टुप् छंद में है। मूला ५९७।
७२१. पंचण्हं कितिकम्मं, मालामरुगेहि१ होति दिट्ठंतो।
वेरुलिय नाण-दंसण, णीयावासे२ य जे दोसा३।। ११०७।।
१. ०मरुएण (मु, अ)।
२. णिइया० (द)।
३. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में निम्न गाथा मिलती है। हाटी में 'किलेयमन्यकर्तृकी गाथा तथापि सोपयोगा चेति व्याख्यायतेअ का उल्लेख है। ब और ला प्रति में इयमन्या. व्या. का उल्लेख है-
पासत्थो ओसन्नो, होति कुसीलो तहेव संसत्तो। अहछंदो वि य एते, अवंदणिज्जा जिणमतम्मि।।
इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में २४ गाथाएं और हैं। इनके बारे में ब और ला प्रति में च्चतुर्विंशतिगाथाऽन्या ऽव्याअ का उल्लेख है। ये सभी गाथाएं प्राय: प्रवचनसारोद्धार की हैं। हाटी और अवचूर्णि में ये गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में हैं-
सो पासत्थो दुविधो, सव्वे देसे य होेति णातव्वो। सव्वम्मि नाण-दंसण-चरणाणं जो उ पासम्मि।। प्रसा १०४
देसम्मि य पासत्थो, सेज्जातरऽभिहड-रायपिंडं च। निययं च अग्गपिंडं, भुंजति निक्कारणे चेव।। प्रसा १०५
कुलनिस्साए विहरति, ठवणकुलाणि य अकारणे विसइ। संखडिपलोयणाए, गच्छति तह संथवं कुणती।।
ओसण्णो वि य दुविधो, सव्वे देसे य तत्थ सव्वम्मि। अवबद्धपीढफलगो, ठवियगभोई य णातव्वो।। प्रसा १०६
आवस्सगसज्झाए, पडिलेहण-भिक्ख-झाणऽभत्तट्ठे। आगमणे निग्गमणे, ठाणे य निसीयणतुयट्टे।। प्रसा १०७
आवस्सयाइयाइं, ण कुणति अहवावि हीणमहियाइं। गुरुवयण बलाइ तधा, भणितो एसो य ओसन्नो।। प्रसा १०८
गोणो जहा वलंतो, भंजति समिलं तु सो वि एमेव। गुरुवयणं अकरेंतो, बलाइ कुणती व उस्सोढुं।।
तिविहो होति कुसीलो, णाणे तह दंसणे चरित्ते य। एसो अवंदणिज्जो, पण्णत्तो वीतरागेहिं।। प्रसा १०९
णाणे णाणायारं, जो उ विराधेति कालमादीयं। दंसणे दंसणायारं, चरणकुसीलो इमो होति।। प्रसा ११०
कोउग-भूतीकम्मे, पसिणापसिणे निमित्तमाजीवी। कक्क-कुरुयाइ लक्खण, उवजीवति विज्ज-मंतादी।। प्रसा १११
सोभग्गादिनिमित्तं, परेसि ण्हवणादि कोउगं भणितं। जरितादिभूतिदाणं, भूतीकम्मं विणिद्दिट्ठं।। प्रसा ११२
सुविणग-विज्जा कहियं, आइंखणि घंटियादिकहियं वा। जं सासति अन्नेसिं, पसिणापसिणं हवति एयं।। प्रसा ११३
तीयादिभावकहणं, होति निमित्तं इमं तु आजीवं। जाति-कुल-सिप्पकम्मे, तव-गण सुत्तादि सत्तविधं।। प्रसा ११४
कक्ककुरुगा य माया, नियडीए डंभणं ति जं भणितं। थीलक्खणादि लक्खण, विज्जा-मंतादिया पयडा।। प्रसा ११५
संसत्तो उ इदाणिं, सो पुण गोभत्तलंदए चेव। उच्छिट्ठमणुच्छिट्ठं, जं किंची छुब्भती सव्वं।। प्रसा ११६
एमेव य मूलुत्तरदोसा य गुणा य जत्तिया केई। ते तम्मि उ सन्निहिता, संसत्तो भण्णती तम्हा।। प्रसा ११७
रायविदूसगमादी, अहवा वि नडो जहा उ बहुरूवो। अहवावि मेलगो जो, हलिद्दरागादि बहुवण्णो।।
एमेव जारिसेणं, सुद्धमसुद्धेण वावि सम्मिलति। तारिसगो च्चिय होति, संसत्तो भण्णती तम्हा।।
सो दुविगप्पो भणितो, जिणेहि जितरागदोसमोहेहिं। एगो उ संकिलिट्ठो, असंकिलिट्ठो तहा अण्णो।। प्रसा ११८
पंचासवप्पवत्तो, जो खलु तिहि गारवेहि पडिबद्धो। इत्थि-गिहिसंकिलिट्ठो, संसत्तो संकिलिट्ठो उ।। प्रसा ११९
पासत्थादीएसुं, संविग्गेसुं च जत्थ मिलती उ। तहि तारिसगो भवई, पियधम्मो अहव इतरो उ।। प्रसा १२०
उस्सुत्तमायरंतो, उस्सुत्तं चेव पण्णवेमाणो। एसो उ अहाछंदो, इच्छाछंदो त्ति एगट्ठा।। प्रसा १२१
उस्सुत्तमणुवदिट्ठं, सच्छंदविगप्पियं अणणुवाती। परतत्तिपवत्ती तिंतिणो य इणमो अहाच्छंदो।। प्रसा १२२
सच्छंदमतिविगप्पिय, किंची सुह-सात-विगतिपडिबद्धो। तिहि गारवेहि मज्जति, तं जाणाही अहाछंदं।। प्रसा १२३
७२२. पासत्थादी वंदमाणस्स, नेव कित्ती न निज्जरा होति।
कायकिलेसं एमेव, कुणति तह कम्मबंधं च१।। ११०८।।
१. गाथा के प्रथम चरण में छंद भंग है। छंद की दृष्टि से 'पासत्थ वंद०' पाठ होना चाहिए। चशब्दादाज्ञाभंगादींश्च दोषानवाप्नुते (हाटी)।
७२३. जे बंभचेरभट्ठा, पाए उड्डेंति२ बंभयारीणं।
ते होंति कुंटमुंटा३, बोही४ य सुदुल्लभा तेसिं।। ११०९।।
२. उड्डंति (ब, ला)।
३. ०मंटा (ब), आवचू. २ पृ. २१; कुंटमेंटगा-विगलिंदिया अंध-बहिरा रोगिया य भवंति।
४. बोहि (द)।
७२४. सुट्ठुतरं नासेंती५, अप्पाणं जे चरित्तपब्भट्ठा।
गुरुजण वंदावेंती, सुस्समण६ जहुत्तकारिं च।। १११०।।
५. नासंति (द)।
६. सम्ममण (द), अनुस्वारलोपोऽत्र द्रष्टव्य: (हाटी)।
७२५. असुइट्ठाणे पडिता, चंपगमाला न कीरती सीसे।
पासत्थादी ठाणेसु, वट्टमाणा तह अपुज्जा।। ११११।।
७२६. पक्कणकुले७ वसंतो, सउणीपारो वि गरहितो८ होति।
इय गरहिता९ सुविहिता, मज्झि वसंता कुसीलाणं१०।। १११२।।
७. पक्कणकुलं-गर्हितं कुलम् (हाटी)।
८. गरि० (ला, ब, स) सर्वत्र।
९. गरिहया (क)।
१०. बृभा ४५२३, इस गाथा के बाद रा और स प्रति के अतिरिक्त सभी हस्तप्रतियों में एक अन्यकृर्तकी गाथा मिलती है। क और द प्रति में यह गाथा ७२९ वीं गाथा के बाद मिलती है तथा रा प्रति में ७३१ वीं गाथा के बाद मिलती है। संभव है लिपिकार द्वारा यह व्यत्यय हुआ हो। मुद्रित हाटी, अवचूर्णि और चूर्णि में भी 'उक्तं च' उल्लेख के साथ यह गाथा मिलती है-
जो जारिसेण मित्ति,ं करेति अचिरेण तारिसो होइ।
कुसुमेहिं सह वसंता, तिलावि तग्गंधिया हुंति।।
पंव ७३१ चूर्णि में यह गाथा बहुवचन में है............जारिसएहिं मेत्ति करेंति।
७२७. सुचिरं पि११ अच्छमाणो, वेरुलिओ कायमणि१२ य उम्मीसो१३।
'न उवेति'१४ कायभावं, पाहण्णगुणेण नियएणं१५।। १११३।।
११. मि (द, ब)।
१२. ०मणी (ब, हा)।
१३. ओमीसे (ओनि ७७२)।
१४. नोवेइ (अ, हा)।
१५. पंव ७३२।
७२८. भावुग-अभावुगाणि य, लोगे दुविधाणि होंति दव्वाणि।
वेरुलिओ तत्थ मणी, अभावुगो अन्नदव्वेहिं१६।। १११४।।
१६ . पंव ७३४,ओनि ७७३ इस गाथा का चूर्णि में गाथा- संकेत नहीं है, किन्तु संक्षिप्त व्याख्या है।
७२९. जीवो अणादिनिधणो, तब्भावणभावितो य संसारे।
खिप्पं सो भाविज्जति, मेलणदोसाणुभावेणं१७।। १११५।।
१७. मेलणुभावदोसेणं (रा), पंव ७३५।
७३०. अंबस्स य निंबस्स य, दोण्हं पि समागताणि मूलाणि।
संसग्गीइ विणट्ठो, अंबो निंबत्तणं१ पत्तो२।। १११६।।
१. लिंब० (रा)।
२. पंव ७३६ , ओनि ७७०।
७३१. सुचिरं पि अच्छमाणो, नलथंबो उच्छुवाडमज्झम्मि।
कीस न जायति मध्ाुरो, जइ संसग्गी पमाणं ते३।। १११७।।
३. ओनि ७७१, पंव ७३३।
७३२. ऊणगसयभागेणं, बिंबाइं४ परिणमंति तब्भावं।
लवणागरादिसु जहा, वज्जेह कुसीलसंसग्गिं५।। १११८।।
४. बिंबाई (क, द)।
५. ०सग्गी (द), ०सग्गीं (ओनि ७७४)।
७३३. जह नाम६ मधुरसलिलं, सागरसलिलं कमेण संपत्तं।
पावेति लोणभावं७, मेलणदोसाणुभावेणं८।। १११९।।
६. नामेति निपात: (हाटी)।
७. लोणियभावं (रा, ओनि ७७६)।
८. चूर्णि में इस गाथा का संकेत एवं व्याख्या नहीं है।
७३४. एवं 'खु सीलवंतो'९, असीलवंतेहि१० मेलितो११ संतो।
पावति गुणपरिहाणिं१२, मेलणदोसाणुभावेणं।। ११२०।।
९. खलु सीलमंतो (चू), खुशब्दोऽवधारणे (हाटी)।
१०. कुसील० (अ), ०लमंतेहि (ओनि ७७७)।
११. मीलिओ (हा)।
१२. ०हाणी (क, द), ०हाणीं (ओनि)।
७३४/१. खणमवि न खमं काउं, अणायतणसेवणं सुविहिताणं।
हंदि समुद्दमुवगतं१३, उदगं लवणत्तणमुवेति१४।। ११२१।।
१३. ०द्दमइगयं (अ, ला, हा)।
१४. ०त्तमुवेइ (स), हाटी (गा. ११२१) में यह गाथा निगा के क्रम में है, लेकिन यह गाथा पुनरुक्त सी प्रतीत होती है, क्योंकि गा. ७३३ में ये ही भाव उल्लिखित हैं, अत: इस गाथा को निर्युक्तिगाथा के क्रम में नहीं जोड़ा गया है।
७३५. सुविहित१५ दुव्विहितं वा, नाहं जानामि हं खु छउमत्थो।
लिंगं तु पूययामी, तिगरणसुद्धेण भावेणं१६।। ११२२।।
१५. अनुस्वारलोपोऽत्र द्रष्टव्य: (हाटी)।
१६. ७३५, ७३६-इन दो गाथाओं का संकेत चूर्णि में नहीं है, लेकिन संक्षिप्त भावार्थ मिलता है।
७३६. जदि ते लिंग१७ पमाणं, वंदाही निण्हवे१८ तुमं१९ सव्वे।
एते अवंदमाणस्स, लिंगमवि अप्पमाणं ते।। ११२३।।
१७. अनुस्वारोऽत्र च लुप्तो वेदितव्य: (हाटी)।
१८. निण्हए (द)।
१९. तुमे (अ, स, हा)।
७३७. जदि लिंगमप्पमाणं, न णज्जती२० निच्छएण को भावो?
दट्ठूण समणलिंगं, किं कायव्वं तु२१ समणेणं?।। ११२४।।
२०. णज्जए (क), णज्जई (द)।
२१. पुन: शब्दार्थस्तुशब्दो व्यवहितश्चोक्तो गाथानुलोम्यात् (हाटी)।
७३८. अप्पुव्वं दट्ठूणं, अब्भुट्ठाणं तु होति कायव्वं।
साधुम्मि दिट्ठपुव्वे, जहारिहं जस्स जं जोग्गं।। ११२५।।
७३८/१. मुक्कधुरासंपागडसेवी१ चरणकरणपब्भट्ठे२।
लिंगावसेसमेत्ते, जं कीरति 'तं पुणो'३ वोच्छं४।। ११२६।।
१. ०पागडकिच्चे (निभा ४४९२), ०पागड अक्किच्चे (बृभा ४५४४)।
२. ०परिहीणे (निभा, बृभा)
३. तारिसं (निभा, बृभा)।
४. निभा ४४९२, बृभा ४५४४, पंकभा १३२७, चूर्णि में इस गाथा का संकेत एवं व्याख्या नहीं है। टीकाकार ने भी इस गाथा के लिए सम्बन्ध गाथा का संकेत किया है। यह बाद में जोड़ी गयी प्रतीत होती है। भाषा की दृष्टि से भी यह भिन्न प्रतीत होती है। इसको निगा नहीं मानने पर भी चालू विषयवस्तु में कोई अन्तर नहीं आता। यह गाथा निभा और बृभा में मिलती है, अत: भाष्य की होनी चाहिए।
७३९. वायाइ नमोक्कारो, हत्थुस्सेहो य सीसनमणं च।
संपुच्छणऽच्छणं, छोभवंदणं वंदणं वावि५।। ११२७।।
५. निभा ४४९३, बृभा ४५४५।
७४०. परियाग६-परिस-पुरिसं७, खेत्तं कालं च आगमं नाउं८।
कारणजाते जाते, जहारिहं जस्स 'जं जोग्गं'९।। ११२८।।
६. परिवार (बृभा ४५५०), पर्याय: ब्रह्मचर्यमुच्यते (हाटी)।
७. पुरिसे (ब, स, हा)।
८. नच्चा (हा), च नाउं (स)।
९. कायव्वं (बृभा), निभा ४४९४, इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में परियाय......(हाटीभा २०४) भाष्य गाथा मिलती है। ब और ला प्रति में इसके लिए भा. व्या का उल्लेख है। भाष्यगाथा हेतु देखें परि.१, गाथा सं. १५। इसके बाद दो अन्यकर्तृकी गाथाएं भी हस्तप्रतियों में प्राप्त हैं। ब और ला प्रति में गाथाद्वयं ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है, हाटी में ये गाथाएं नहीं हैं-
खेत्तम्मि संवसिज्जति, जस्स पभावेण निरुवसग्गं तु।
ओमम्मि य पडितप्पति, साहूणं आगमण्णू य।।
एवंविहस्स कुज्जा, उप्पन्ने कारणप्पगारम्मि।
कलिऊण जहाजोग्गं, वायाईणि उ समग्गाणि।।
चूर्णि में इनके लिए 'इमे द्वे गाथे क्वापि न लब्धे अतो न दर्शिते' का उल्लेख है।
७४१. एताणि अकुव्वंतो१०, जहारिहंं अरहदेसिते११ मग्गे।
न भवति पवयणभत्ती, अभत्तिमंतादिया१२ दोसा।। ११२९।।
१०. अनुस्वारोऽत्रालाक्षणिक: (हाटी)।
११. अरिह० (द, ब), बृभा ४५४९, निभा ४४९५।
१२. ०मंतादओ (क, हा), ०मंता इमा (ब), प्राकृतशैल्याऽ- भक्त्यादयो (हाटी)।
७४२. तित्थगरगुणा पडिमासु, नत्थि निस्संसयं विजाणंतो।
तित्थगरे१३ त्ति नमंतो, सो पावति१४ निज्जरं विउलं।। ११३०।।
१३. ०गरु (क, द, ब)।
१४. पावेइ (अ, क)।
७४३. लिंगं जिणपण्णत्तं, एव नमंतस्स निज्जरा विउला।
जदि वि गुणविप्पहीणं, वंदति अज्झप्पसोधीए।। ११३१।।
७४४. संता तित्थगरगुणा, तित्थगरे तेसिमं तु अज्झप्पं।
न य सावज्जा किरिया, इतरेसु धुवा समणुमण्णा।। ११३२।।
७४५. जध सावज्जा किरिया, नत्थि उ पडिमासु एवमितरा वि।
तदभावे नत्थि फलं, अह होति अहेतुगं होति।। ११३३।।
७४६. कामं उभयाभावो, तह वि फलं अत्थि मणविसुद्धीए।
तीऍ पुण मणविसुद्धीइ, कारणं होंति पडिमा तु।। ११३४।।
७४७. जदि वि य 'पडिमाउ जहा'१, मुणिगुणसंकप्पकारणं२ लिंगं।
उभयमवि अत्थि लिंगे३, न य४ पडिमासूभयं अत्थि५।। ११३५।।
१. ०माइ गुणा (क, स)।
२. ०संसरणका० (चू)।
३. लिंगं (द, ब)।
४. वि (चू)।
५. नत्थि (द)।
७४८. नियमा जिणेसु उ६ गुणा, पडिमाओ दिस्स जे मणे कुणति।
अगुणे तु७ वियाणंतो, कं नमउ च्मणे गुणंअ८ काउं?।। ११३६।।
६, ७. य (रा, क)।
८. गुणं मणे (ब), मणे गुणे (चू)।
७४९. जह वेलंबगलिंगं, जाणंतस्स नमओ हवइ दोसो।
'निद्धंधसमिय नाऊण, वंदमाणे धुवो दोसो'९।। ११३७।।
९. निद्धंधसं पि णातूण, वंदमाणे धुवं दोसो (चू), निद्धंधसं पि नाऊणं, वंदमाणस्स दोसा उ (अप्रपा, लाप्रपा, बप्रपा, हाटीपा, चू), ०धसु ति णा ० (क), ०धसं ति णा० (द) इस गाथा के बाद केवल रा प्रति तथा चूर्णि में 'भणितं च' उल्लेख के साथ निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है-
कह लिंगमप्पमाणं, उप्पन्ने केवले वि जं नाणे।
न नमंति जिणं देवा, सुविहितनेवत्थपरिहीणा।।
७५०. रुप्पं टंकं विसमाहयक्खरं१० न वि य११ रूवओ छेदो।
दोण्हं पि समायोगे, रूवो छेदत्तणमुवेति।। ११३८।।
१०. ०माहिय० (ब)।
११. × (रा, हा)।
७५१. रुप्पं पत्तेयबुहा१२, टंकं जे लिंगधारिणो समणा।
दव्वस्स य भावस्स य, छेदो समणो समायोगे१३।। ११३९।।
१२. ०बुद्धा (ब)।
१३. इस गाथा के बाद ब और ला प्रति में गाथात्रयं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। रा और स प्रति में केवल दो गाथाएं हैं, अंतिम नहीं। प्रथम दो गाथाएं उत्तराध्ययन सूत्र की हैं। मुद्रित चूर्णि में भी ये गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में मिलती हैं-
जं अण्णाणी कम्मं, खवेति बहुयाहि वासकोडीहिं।
तं णाणी तिहि गुत्तो, खवेति ऊसासमेत्तेणं।।
सूई जहा ससुत्ता, ण णस्सती कयवरम्मि पडिता वि।
जीवो तहा ससुत्तो, ण णस्सति गतो वि संसारे।।
णाणं गिण्हति णाणं, गुणेति णाणेण कुणति किच्चाइं।
भवसंसारसमुद्दं, णाणी णाणे ठितो तरति।।
७५१/१. कामं चरणं भावो, तं१४ पुण नाणसहितो समाणेती।
न य नाणं तु न भावो, तेण र१५ णाणिं पणिवयामो१६।। ११४०।।
१४. ता (क)।
१५. र इति निपात: पूरणार्थ: (हाटी)।
१६. ७५१/१-४-ये चार गाथाएं चूर्णि में अव्याख्यात हैं। ये गाथाएं ज्ञान के महत्त्व को प्रकट करने के लिए प्रसंगवश जोड़ दी गयी हैं, ऐसा प्रतीत होता है। प्रकाशित टीका में ये निर्युक्तिगाथा के क्रमांक में हैं। इन गाथाओं को निर्युक्तिगाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ने पर भी चालू विषयक्रम में कोई अंतर नहीं आता। विषय की दृष्टि से ७५१ वीं गाथा ७५२ गाथा से सम्बद्ध है।
७५१/२. तम्हा न बज्झकरणं, मज्झपमाणं न यावि चारित्तं।
नाणं मज्झपमाणं, 'नाणे य ठितं'१ जओ तित्थं।। ११४१।।
१. नाणे ठवियं (ला), नाणाइ ठियं (रा), णाणेण ठियं (द)।
७५१/३. नाऊण य सब्भावं, अधिगमसम्मं पि२ होति जीवस्स।
जातीसरणनिसग्गुग्गया वि न निरागमा दिट्ठी।। ११४२।।
२. अपिशब्दाच्चारित्रमपि (हाटी)।
७५१/४. नाणं सविसयनियतं, न नाणमेत्तेण३ कज्जनिप्फत्ती।
मग्गण्णू दिट्ठंतो, होति सचेट्ठो अचेट्ठो य।। ११४३।।
३. मात्रशब्द: क्रियाप्रतिषेधवाचक: (हाटी)।
७५२. आओज्जनट्टकुसला, वि४ नट्टिया तं जणं न तोसेति।
जोगं अजुंजमाणी, निंदं खिंसं च सा लहति।। ११४४।।
४. अपिशब्दाद् रंगजनपरिवृताऽपि (हाटी)।
७५३. इय५ लिंगनाणसहितो६, काइयजोगं न जुंजती जो उ।
न लहति स मोक्खसोक्खं, लहति य निंदं सपक्खाओ।। ११४५।।
५. ईय (क)।
६. नाणलिंगस० (द, ब)।
७५४. जाणंतो वि य तरिउं, काइयजोगं न जुंजति नदीए।
सो बुज्झति सोएणं, एवं नाणी चरणहीणो।। ११४६।।
७५५. गुणाहिगे वंदणगं, छउमत्थु गुणागुणे अजाणंतो।
वंदेज्ज७ व गुणहीणं, गुणाहिगं वावि वंदावे।। ११४७।।
७. वंदेज्जा (रा, ला), वंदावेज्ज (स)।
७५६. आलएण८ विहारेणं, ठाण-चंकमणेण य।
सक्को सुविहितो नाउं, भासावेणइएण९ य।। ११४८।।
८. ०एणं (द)।
९. ०णईएण (क, द)।
७५७. आलएण विहारेणं, ठाण-चंकमणेण य।
न सक्को सुविहितो नाउं, भासावेणइएण य१०।। ११४९।।
१०. क प्रति में गा. ७५७ का केवल संकेत मात्र है।
७५८. भरहो पसण्णचंदो, सब्भिंतरबाहिरं११ उदाहरणं।
दोसुप्पत्तिगुणकरं, न तेसि बज्झं भवे१२ करणं।। ११५०।।
११. सब्भंत० (ब), अब्भिं० (द, ब, स)।
१२. छांदसत्वादभूत् करणम् (हाटी)।
७५९. 'पत्तेयबुद्धकरणे, चरणं'१३ नासंति जिणवरिंदाणं।
आहच्च भावकहणे'१४, पंचहि ठाणेहि पासत्था।। ११५१।।
१३. आहच्चभावकहणे करणं (चू), ०करणे बोङ्क्षह (बप्रपा, लाप्रपा, हाटीपा)।
१४. सब्भावमयाणंता (चू), ०करणे (द)।
७६०. उम्मग्गदेसणाए, चरणं१ नासेंति जिणवरिंदाणं।
वावण्णदंसणा खलु२, न हु लब्भा तारिसा दट्ठुं।। ११५२।।
१. करणं (चू)।
२. खल्वित्यपिशब्दार्थो निपात: (हाटी)।
७६०/१. जह नाणेणं न विणा, चरणं नादंसणिस्स इय३ नाणं।
न य दंसणं न भावो, तेण र दिट्ठिं४ पणिवयामो५।। ११५३।।
३. ईय (क)।
४. दिट्ठि ति प्राकृतशैल्या दर्शनमस्यास्तीति दर्शनी (हाटी)।
५. पणव० (स), ७६०/१-४-ये चार गाथाएं चूर्णि में अव्याख्यात हैं। ये गाथाएं ज्ञान की भांति (गा. ७५१/१-४) दर्शन के महत्त्व को प्रकट करने के लिए प्रसंगवश बाद में जोड़ दी गयी हैं, ऐसा प्रतीत होता है। प्रकाशित हारिभद्रीया टीका में ये निर्युक्ति गाथा के क्रम में हैं। हमने इन गाथाओं को निगा के मूल क्रम में नहीं रखा है। द्र. टिप्पण ७५१/१।
७६०/२. जुगवं पि समुप्पण्णं, सम्मत्तं अधिगमं विसोधेति।
जह६ कयगमंजणादी७, जलदिट्ठीओ८ विसोधेंति।। ११५४।।
६. जय (ब, ला)।
७. कायमं० (द, स, ब), कचको वृक्षस्तस्येदं काचकं फलम्, अंजनं सौवीरादि काचकं चाञ्जनं च काचकाञ्जने, अनुस्वारोऽत्रालाक्षणिक: (हाटी पृ. २७)।
८. दृष्टि: स्वविषये लोचनप्रसारणलक्षणा (हाटी)।
७६०/३. जह जह सुज्झति सलिलं, तह तह रूवाइ९ पासती,१० दिट्ठी११।
इय१२ जह जह तत्तरुई, तह तह तत्तागमो होति।। ११५५।।
९. रूवाइं (हा, द)।
१०. पासए (स, क)।
११. दट्ठा (स, ला), यहां 'दट्ठा' पाठ भी संभव है। टीकाकार हरिभद्र ने दट्ठा-द्रष्टा पाठ की व्याख्या की है, लेकिन मुद्रित हाटी में 'दिट्ठी' पाठ है।
१२. ईय (क)।
७६०/४. कारणकज्जविभागो, दीवपगासाण जुगव जम्मे वि।
जुगवुप्पन्नं पि तहा, हेतू नाणस्स सम्मत्तं१३।। ११५६।।
१३. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों तथा व्याख्या ग्रंथों में निम्नलिखित तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। ब और ला प्रति में गाथात्रयं ऽन्या व्या का उल्लेख है। हाटी (पृ. २७) में 'इदमन्यकर्तृकं गाथात्रयं सोपयोगमिति कृत्वा व्याख्यायते' का उल्लेख है-
नाणस्स जइ वि हेऊ, सविसयनिययं तहावि सम्मत्तं।
तम्हा फलसंपत्ती, न जुज्जते नाणपक्खे व।।
जह तिक्खरुई वि नरो, गंतुं देसंतरं नयविहूणो।
पावेति न तं देसं, नयजुत्तो चेव पाउणति।।
इय नाण-चरणरहितो, सम्मद्दिट्ठी वि मोक्खदेसं तु।
पाउणति णेव नाणादिसंजुतो चेव पाउणति।।
७६१. धम्मनियत्तमतीया१४, परलोगपरम्मुहा विसयगिद्धा।
चरणकरणे असत्ता, सेणियरायं१५ ववइसंति।। ११५७।।
१४. ०निउत्त० (क)।
१५. ०राइं (क)।
७६२. न सेणिओ आसि तया बहुस्सुतो, न यावि पण्णत्तिधरो न वायगो।
सो आगमिस्साइ जिणो भविस्सति१६, समिक्ख पण्णाइ वरं खु दंसणं१७।। ११५८।।
१६. ०स्सई (ब, क, द)।
१७. गाथा में 'वृत्तछंद' का प्रयोग हुआ है।
७६३. भट्ठेण चरित्ताओ, सुट्ठुतरं दंसणं गहेतव्वं।
सिज्झंति चरणरहिता, दंसणरहिता न सिज्झंति१।। ११५९।।
१. चंद्रवेध्यक ११२।
७६४. दसारसीहस्स य सेणियस्सा२, पेढालपुत्तस्स य सच्चइस्स।
अणुत्तरा दंसणसंपया तया, विणा चरित्तेणऽहरं 'गतिं गता'३।। ११६०।।
२. ०स्स (स, द)।
३. गयं गया (स), गया गइं (ब), गाथा में उपेन्द्रवज्रा छंद का प्रयोग हुआ है।
७६५. सव्वाओ वि गतीओ, अविरहिता नाण-दंसणधरेहिं।
ता मा कासि पमादं, नाणेण चरित्तरहितेणं।। ११६१।।
७६६. सम्मत्तं अचरित्तस्स, होज्ज भयणाइ४ नियमसो नत्थि।
जो पुण चरित्तजुत्तो, तस्स उ नियमेण सम्मत्तं५।। ११६२।।
४. भयणा उ (क), भयणाए (द)।
५. तु चंद्रवेध्यक १११।
७६६/१.जिणवयणबाहिरा भावणाहि उव्वट्टणं अयाणंता।
नेरइय-तिरिय एगिंदिएहि६ जह सिज्झती जीवो७।। ११६३।।
६. ०एसु (क)।
७. ७६६/१,२-इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं है। हाटी में ये निगा के क्रमांक में व्याख्यात हैं। ये दोनों गाथाएं ज्ञान और दर्शन (७५१/१-४, ७६०/१-४) की भांति चारित्र का महत्त्व व्यक्त करने वाली हैं। ये गाथाएं बाद में जोड़ी गई हैं, ऐसा प्रतीत होता है। द्र. गा. ७५१/१ का टिप्पण।
७६६/२. सुट्ठु वि सम्मद्दिट्ठी, न सिज्झती चरण-करण-परिहीणो ।
जं चेव सिद्धिमूलं, मूढो तं चेव नासेति।। ११६४।।
७६७. दंसणपक्खो सावग, चरित्तभट्ठे य मंदधम्मे य।
दंसणचरित्तपक्खो, समणे परलोगकंखिम्मि८।। ११६५।।
८. प्राकृतशैल्या चेह सप्तमी षष्ठ्यर्थ एव द्रष्टव्या (हाटी)।
७६८. पारंपरप्पसिद्धी, दंसण-नाणेहि९ होति चरणस्स।
पारंपरप्पसिद्धी, जध होति तधऽन्नपाणाणं।। ११६६।।
९. ०णाणेण (क)।
७६९. जम्हा दंसणणाणा, संपुण्णफलं न देंति पत्तेयं।
चारित्तजुता दिंति उ, विसिस्सए१० तेण चारित्तं।। ११६७।।
१०. विस्ससए (क)।
७७०. उज्जममाणस्स गुणा, जह होंति ससत्तिओ तव-सुतेसुं।
एमेव जहासत्ती, संजममाणे कहं न११ गुणा?।। ११६८।।
११. नु (द)।
७७१. अणिगूहंतो विरियं, न विराधेति चरणं१२ तव-सुतेसुं।
जदि संजमे वि विरियं, न निगूहेज्जा न हावेज्जा।। ११६९।।
१२. करणं (चू)।
७७२. संजम-जोगेसु सया, जे पुण संतविरियावि सीदंति।
कह ते विसुद्धचरणा, बाहिरकरणालसा होंति।। ११७०।।
७७३. आलंबणेण केणइ१, जे मन्ने संजमं पमादेंति२।
न हु तं होति पमाणं, भूतत्थगवेसणं कुज्जा।। ११७१।।
१. केणय (क)।
२. पमाइंति (ब)।
७७४. सालंबणो पडंतो, अप्पाणं दुग्गमे वि धारेति।
इय३ सालंबणसेवा४, धारेति जइं५ असढभावं६।। ११७२।।
३. ईय (अ, क), प्राय: सर्वत्र।
४. ०सेवी (क, द)।
५. जई (क, द)।
६. प्रसा ७७८, इस गाथा के बाद ब और ला प्रति में एक अन्यकर्तृकी गाथा ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ मिलती है। मुद्रित हाटी और चूर्णि में भी उगा के रूप में यह गाथा मिलती है। वस्तुत: यह गाथा व्यवहारभाष्य (१८३) की है-
काहं अछित्ति अदुवा अहिस्सं, तवोवधाणेसु य उज्जमिस्सं।
गणं व णीइए हु सारविस्सं, सालंबसेवी समुवेति मोक्खं।।
७७५. आलंबणहीणो पुण, निवडति खलितो अहे दुरुत्तारे।
इय निक्कारणसेवी, पडति भवोघे अगाहम्मि।। ११७३।।
७७६. जे जत्थ जदा भग्गा, ओगासं७ ते परं अविंदंता।
गंतुं तत्थऽचयंता, इमं८ पहाणं ति९ घोसेंति।। ११७४।।
७. ओवासं (द)।
८. × (ब)।
९. व (रा, द)।
७७७. निययावासविहारं१०, चेइयभत्ति च११ अज्जियालाभं।
विगतीसु य पडिबंधं, निद्दोसं चोइया बेंति।। ११७५।।
१०. नीया० (हा, क), निइया० (स, द)।
११. चशब्दात् कुलकार्यादिपरिग्रह: (हाटी)।
७७८. जाहे वि य परितंता, गामागर-नगर-पट्टणमडंता।
तो केइ निययवासी१२, संगमथेरं ववइसंति१३।। ११७६।।
१२. नीय० (हा, स), नियया० (ब, ला), निइय० (द)।
१३. ववयसंति (ब)।
७७८/१. संगमथेरायरिओ, सुट्ठु तवस्सी तहेव गीतत्थो।
पेहित्ता गुणदोसं, निययावासं१४ पवन्नो१५ उ१६।। ११७७।।
१४. नीेेया० (हा, ला), ०वासे (हा, क, रा)।
१५. पवत्तो (हा, स, द)।
१६. य (क)।
७७८/२. ओमे सीसपवासं, अप्पडिबंधं अजंगमत्तं च।
न गणंति एगखेत्ते, गणंति वासं निययवासी१७।। ११७८।।
१७. ७७८/१, २-इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में संकेत नहीं है। प्रकाशित हाटी में ये दोनों गाथाएं निगा के क्रम में व्याख्यात हैं। संभव लगता है कि चूर्णि में दी गयी संगम आचार्य की कथा के आधार पर बाद के आचार्यों ने ये दोनों गाथाएं बनाकर जोड़ दी हों। ७७८ वीं गाथा में संगम आचार्य की कथा का संकेत है अत: ७७८/१,२-ये दोनों गाथाएं अतिरिक्त विस्तार सी प्रतीत होती हैं। प्राय: निर्युक्तिकार किसी भी कथा का केवल संकेत करते हैं, विस्तार नहीं।
७७९. चेइय-कुल-गण-संघे१, अन्नं वा 'किंचि काउ'२ निस्साणं३।
अहवा वि अज्जवइरं४, तो सेवंती अकरणिज्जं।। ११७९।।
१. संघं (द)।
२. काउ किंचि (द, अ)।
३. निस्साए (क, द, रा)।
४. ०वयरं (हा)।
७७९/१. चेइयपूया किं वइरसामिणा५, मुणियपुव्वसारेणं६।
न कया पुरियाइ? तओ७, मोक्खंगं सावि साधूणं।। ११८०।।
५. वयर० (हा, क)।
६. सुणिय० (अ, क)
७. तया (ब)।
७७९/२. ओहावणं परेसिं, सतित्थउब्भावणं च वच्छल्लं।
न गणंति गणेमाणा, पुव्वच्चियपुप्फमहिमं च८।। ११८१।।
८. ७७९/१, २-इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त भावार्थ है। हाटी में ये दोनों गाथाएं निगा के क्रम में व्याख्यात हैं। ये दोनों गाथाएं अतिरिक्त विस्तार करने वाली प्रतीत होती हैं, क्योंकि गा. ७७९ में ग्रंथकार ने आर्यवज्र का संकेत कर दिया है। विषय की दृष्टि से ७७९ के बाद ७८० वीं गाथा का सीधा सम्बन्ध जुड़ता है। द्र. ७७८/२ गाथा का टिप्पण।
७८०. अज्जियलाभे९ गिद्धा, सएण लाभेण जे असंतुट्ठा।
भिक्खायरिया भग्गा, अन्नियपुत्तं ववइसंति१०।। ११८२।।
९. अज्जियालाभे (क)।
१०. विव० (द)।
७८०/१. अन्नियपुत्तायरिओ११, भत्तं पाणं च पुप्फचूलाए।
उवणीतं भुंजंतो१२, तेणेव भवेण अंतगडो।। ११८३।।
११. अन्नय० (अ, क)।
१२. भुंजंतु (द)।
७८०/२. गयसीसगणं ओमे, भिक्खायरिया अपच्चलं थेरं।
न गणेंति सहावि सढा, अज्जियलाभं गवेसंता१३।। ११८४।।
१३. ७८०/१,२-इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में संकेत नहीं है , लेकिन अन्निकापुत्र की कथा का संकेत मात्र है। ये गाथाएं अतिरिक्त विस्तार सी प्रतीत होती हैं, क्योंकि निर्युक्तिकार गा. ७८० में इस कथा का संकेत कर चुके हैं। द्र. गाथा ७७८/२ का टिप्पण।
७८१. भत्तं वा पाणं वा, भोत्तूणं लावलवियमविसुद्धं१४।
तोऽवज्जपडिच्छण्णा, उदायणरिसिं ववइसंति१५।। ११८५।।
१४. लावलवियं ति लौल्योपेतम् (हाटी)।
१५. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है। हाटी और चूर्णि में भी यह गाथा उद्धृत है। यह गाथा दशाश्रुतस्कंध निर्युक्ति (गा. ८२) की है-
विगतिं विगतीभीतो, विगतिगयं जो उ भुंजते भिक्खू।
विगती विगतसभावं, विगतिं विगतो बला णेइ।।
७८१/१. सीतल-लुक्खाऽणुचितं, वएसु विगतीगतेण जावंतं१६।
हट्ठा वि भणंति सढा, किमासि उद्दायणो न मुणी१७?।। ११८६।।
१६. जायंतं (ला), जाविंती (रा), भावंतं (ब), जाविंतं (द)।
१७. ७८१/१ इस गाथा का चूर्णि में संकेत नहीं है, लेकिन उदायन ऋषि की कथा का उल्लेख है। यह गाथा चूर्णि की व्याख्या के आधार पर बाद में जोड़ी गयी है, ऐसा प्रतीत होता है। निर्युक्तिकार ७८१ वीं गाथा में कथा का संकेत कर चुके हैं, अत: यह अतिरिक्त विस्तार सी प्रतीत होती है। द्र. गा. ७७८/२ गाथा का टिप्पण।
७८२. सुत्तत्थ-बाल वुड्ढे, य असहु दव्वादिआवईओ१ य२।
निस्साणपदं काउं, संथरमाणा वि सीदंति।। ११८७।।
१. दव्वाइं आ० (द, ब)।
२. या (ला, ब, स), अ (द)।
७८३. आलंबणाण लोगो, भरितो जीवस्स अजउकामस्स।
जं जं पेच्छति लोगे, तं तं आलंबणं कुणति।। ११८८।।
७८४. जे जत्थ जदा जइया, बहुस्सुता चरणकरणपब्भट्ठा।
जं ते समायरंती, आलंबण मंदसड्ढाणं।। ११८९।।
७८५. जे जत्थ जदा जइया, बहुस्सुता चरणकरणसंपण्णा३।
जं ते समायरंती, आलंबण तिव्वसड्ढाणं।। ११९०।।
३. ०णमाउत्ता (स), ०संपुण्णा (द)।
७८६. दंसण-नाण-चरित्ते, तव-विणए निच्चकालपासत्था।
एते अवंदणिज्जा, 'जे जसघाती पवयणस्स'४।। ११९१।।
४. छिद्दप्पेही गुणधराणं (मूला ५९६)।
७८७. कितिकम्मं च पसंसा, सुहसीलजणम्मि कम्मबंधा य।
जे जे पमादठाणा, ते ते उववूहिता होंति।। ११९२।।
७८८. दंसण-नाण-चरित्ते, तव-विणए निच्चकालमुज्जुत्ता।
एते उ वंदणिज्जा, जे 'जसकारी पवयणस्स'५।। ११९३।।
५. गुणवादी गुणधराणं (मूला ५९८) ७८८,७८९—इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में गाथा रूप में संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त भावार्थ है। ये दोनों गाथाएं गा. ७८६ एवं ७८७ की प्रतिपक्षी हैं, अत: विषय की दृष्टि से निर्युक्ति गाथा प्रतीत होती हैं। यह भी संभावना की जा सकती है कि इनको बाद में जोड़ा गया हो। विषय की क्रमबद्धता की दृष्टि से इनको निगा के क्रम में जोड़ा है।
७८९. कितिकम्मं च पसंसा, संविग्गजणम्मि निज्जरट्ठाए।
जे जे विरतीठाणा, ते ते उववूहिता होंति।। ११९४।।
७९०. आयरिय-उवज्झाए, पवत्ति६ थेरे तहेव रायणिए।
एतेसिं कितिकम्मं, कायव्वं निज्जरट्ठाए७।। ११९५।।
६. पवित्ति (क, ब)।
७. प्रसागा १०२, तु. मूला ५९३, इस गाथा के बाद प्राय: सभी हस्तप्रतियों में सात अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। तीसरी गाथा को छोड़कर ये गाथाएं कुछ पाठभेद के साथ व्यवहारभाष्य में मिलती हैं। ब और ला प्रति में गाथासप्तकं ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है-
सुत्तत्थविऊ लक्खणजुत्तो गच्छस्स मेढिभूतो य।
गणतत्तिविप्पमुक्को, अत्थं भासेति आयरिओ।। १।।
एगग्गया य झाणे, वुड्ढी तित्थगर अणुगिती गुरुया।
आणाथिज्जमिति गुरू, कयरिणमुक्का न वाएति।। २।।
सम्मत्त-नाण-संजमजुत्तो सुत्तत्थतदुभयविहिण्णू।
आयरियठाणजोग्गो, सुत्तं वाए उवज्झाओ।। ३।।
सुत्तत्थेसु थिरत्तं, रिणमुक्को आयतीयऽपडिबंधो।
पाडिच्छा मोहजओ, सुत्तं वाए उवज्झाओ।। ४।।
तव-संजम-जोगेसुं, जो जोग्गो तत्थ तं पवत्तेति।
असहुं च नियत्तेती, गणतत्तिल्लो पवत्ती उ।। ५।।
थिरकरणा पुण थेरो, पवत्ति वावारितेसु अत्थेसु।
जो जत्थ सीदति जई, संतबलो तं थिरं कुणती।। ६।।
उद्धावणा पधावण, खेत्तोवधिमग्गणासु अविसादी।
सुत्तत्थ-तदुभयविऊ, गणवच्छो एरिसो होति।। ७।।
७९१. मातरं पितरं वावि, जेट्ठगं वावि भातरं।
कितिकम्मं न कारेज्जा, सव्वे राइणिए१ तहा२।। ११९६।।
१. रायणिए (क, द)।
२. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में एक अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है। ब और ला प्रति में गाथा ऽन्या व्या का उल्लेख है-
वियडण पच्चक्खाणे, सुतम्मि रयणाहिया वि हु करेंति।
मज्झिल्ले न करेती, सो चेव य तेसि पकरेति।।
७९२. पंचमहव्वयजुत्तो, अणलस-माणपरिवज्जितमतीओ।
संविग्ग-निज्जरट्ठी, कितिकम्मकरो हवइ साधू३।। ११९७।।
३. तु. मूला ५९२।
७९३. वक्खित्त-पराहुत्ते, य पमत्ते मा कयाइ४ वंदेज्जा।
आहारं च करेंतो, नीहारं वा जइ करेति५।। ११९८।।
४. कया हु (हा, ब)।
५. मूला ५९९, प्रसा १२४।
७९४. पसंते आसणत्थे य, उवसंते उवट्ठिते।
अणुण्णवेत्तु मेहावी, कितिकम्मं पउंजते६।। ११९९।।
६. ०जई (द, ब), मूला ६००।
७९५. पडिकमणे सज्झाए, काउस्सग्गावराह पाहुणगे।
आलोयण संवरणे, उत्तमट्ठे य वंदणगं७।। १२००।।
७. तु. मूला ६०१, इस गाथा के प्रारम्भ में हाटी में 'आह निर्युक्तिकार:' का उल्लेख है।
७९६. चत्तारि पडिक्कमणे, कितिकम्मा तिन्नि होंति सज्झाए।
पुव्वण्हे अवरण्हे, कितिकम्मा चउदस हवंति८।। १२०१।।
८. मूला ६०२, चूर्णि में इस गाथा का संकेत नहीं, लेकिन व्याख्या है।
७९७. दुओणतं९ अहाजातं१०, कितिकम्मं बारसावयं।
चतुस्सिरं११ तिगुत्तं१२ च, दुपवेसं एगनिक्खमणं१३।। १२०२।।
९. दुओणयं (ब, प्रसा ९८), अवनति:-अवनतम् उत्तमांगप्रधानं प्रणमनमित्यर्थ:, द्वे अवनते यस्मिंस्तद् द्व्यवनतम् (हाटी)।
१०. महा० (ब)।
११. चउसिरं (हा, ला)।
१२. मूलाचार में 'तिसुद्धं' पाठ है। वहां गुप्त के स्थान पर तीनों योगों की शुद्धि अभिहित है।
१३. बृभा ४४७०, तु. मूला ६०३, प्रसा ९८, गाथा के पूर्वार्द्ध में अनुष्टुप् छंद है।
७९७/१. अवणामा दुन्नऽहाजातं, 'आवत्ता बारसेव'१४ तु१५।
सीसा चत्तारि गुत्तीओ१६, तिन्नि 'दो य'१७ पवेसणा१८।। १२०३।।
१४. सूत्राभिधानगर्भा: कायव्यापारविशेषा यस्मिन्निति समासस्तद्द्वादशावर्तम् (हाटी)।
१५. य (द), × (ब)।
१६. गुत्तीए (रा, द)।
१७. य दो (स)।
१८. ७९७/१,२-ये दोनों गाथाएं प्रकाशित हाटी में निर्युक्ति- गाथा के क्रम में हैं। चूर्णि में इन दोनों गाथाओं का संकेत नहीं है। मूलत: ये दोनों गाथाएं ७९७ वीं गाथा की व्याख्यारूप अथवा संवादी हैं। निर्युक्तिकार किसी भी विषय की इतनी पुनरुक्ति नहीं करते, अत: ये गाथाएं भाष्य की या बाद के किसी आचार्य द्वारा रचित होनी चाहिए।
७९७/२. एगनिक्खमणं चेव, पणवीसं१ वियाहिता।
आवस्सगपरिसुद्धं२, कितिकम्मं जेहि कीरती३।। १२०४।।
१. पणु० (अ, द)।
२. ०स्सगेहिं परि० (हा, अ)।
३. कारई (क)।
७९८. कितिकम्मं पि४ करेंतो५, न होति कितिकम्मनिज्जराभागी।
पणवीसामण्णतरं, साधू ठाणं विराधेंतो६।। १२०५।।
४. च (क)।
५. करंतो (अ, क, ब)।
६. मूला ६१०।
७९९. आवस्सगपरिसुद्धं७, कितिकम्मं जो पउंजति गुरूणं।
सो पावति निव्वाणं, अचिरेण विमाणवासं वा८।। १२०६।।
७. पणवीसापरि०, (रा, ब, हा, द, चू)।
८. चूर्णि में इस गाथा का संकेत नहीं है, किन्तु संक्षिप्त व्याख्या है।
८००. अणाढियं च थद्धं९ च, पविद्धं१० परिपिंडितं।
टोलगति११ अंकुसं१२ चेव, तधा कच्छभरिंगितं१३।। १२०७।।
९. वद्धं (ब), स्तब्धं जात्यादिमदस्तब्धो वन्दते (हाटी)।
१०. पव्विद्धं (हा)।
११. तिड्डवदुत्प्लुत्य उत्प्लुत्यविसंस्थुलं वन्दते (हाटी)।
१२. रजोहरणमंकुशवत् करद्वयेन गृहीत्वा वन्दते (हाटी)।
१३. प्रसा १५०, बृभा ४४७१, तु. मूला ६०५।
८०१. मच्छुव्वत्तं१४ मणसा, य पदुट्ठं तह य१५ वेइयाबद्धं१६।
भयसा चेव भयंतं१७, मित्ती-गारव-कारणा१८।। १२०८।।
१४. एकं वन्दित्वा मत्स्यवद् द्रुतं द्वितीयं साधुं द्वितीयपार्श्वेन रेचकावर्तेन परावर्तते (हाटी)।
१५. × (क)।
१६. जानुनोरुपरि हस्तौ निवेश्याधो वा पार्श्वयोर्वा उत्संगे वा एकं वा जानुं करद्वयान्त: कृत्वा वंदते (हाटी)
१७. भयंते (ब, म), भयंतं ति भजमानं वन्दते (हाटी)।
१८. प्रसा १५१, बृभा ४४७२, तु. मूला ६०६, गाथा के चतुर्थ चरण में अनुष्टुप् छंद है।
८०२. तेणियं१९ 'पडिणीयं च'२०, रुट्ठं तज्जितमेव य।
सढं च हीलितं चेव, तहा विप्पलिउंचितं२१।। १२०९।।
१९. स्तैन्यमिति परेभ्य: खल्वात्मानं गूह्यन् स्तेनक इव वन्दते (हाटी)।
२०. पडिणियं चेव (हा, स, बृभा ४४७३), पडिणि चेव (क, द), पडिणी चेव (ब)।
२१. विपलिकुञ्चितम्-अर्द्धवंदित एव देशादिकथा: करोति (हाटी), प्रसा १५२, तु. मूला ६०७।
८०३. दिट्ठमदिट्ठं च तहा, सिंगं२२ च कर मोयणं।
आलिट्ठमणालिट्ठं२३, ऊणं उत्तरचूलियं२४।। १२१०।।
२२. श्रृंगम्-उत्तमांगैकदेशेन वंदते (हाटी)।
२३. आलिद्धमणालिद्धं (ब, स)।
२४. वंदनं कृत्वा पश्चान्महता शब्देन मस्तकेन वंद इति भणति, (हाटी) प्रसा १५३, बृभा ४४७४, तु. मूला ६०८।
८०४. मूयं च ढड्ढरं चेव, चुडुलिं१ च अपच्छिमं।
बत्तीसदोसपरिसुद्धं, कितिकम्मं पउंजते२।। १२११।।
१. चुडली ति उल्कामिव पर्यन्ते गृहीत्वा रजोहरणं भ्रमयन् वन्दते (हाटी), चुडलिं (द, ब, बृभा ४४७५), चुडुलीयं (प्रसा १५४)।
२. बृभा ४४७५, तु. मूला ६०९, ०जई (द), इस गाथा के बाद सभी प्रतियों में १९ अन्यकृर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। ब और ला प्रति में एकोनविंशति गाथा ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है। प्रकाशित हाटी में इन गाथाओं का उल्लेख नहीं है। इन गाथाओं में वंदना के दोषों की व्याख्या है। ये प्राय: गाथाएं प्रवचनसारोद्धार और बृहत्कल्पभाष्य में मिलती हैं-
आयरकरणं आढा, तव्विवरीतं अणाढियं होति। दव्वे भावे थद्धो, चउभंगो दव्वतो भइओ।। (बृभा ४४७६, प्रसा १५५)
पव्विद्धमणुवयारं, जं अप्पिंतो ण जंतिओ होति। जत्थ व तत्थ व उज्झति, कतकिच्चोवक्खरं चेव।। (बृभा ४४७७, प्रसा १५६)
संपिंडिते व वंदति, परिपिंडितवयणकरणओ वावि। टोलोव्व उप्फिडंतो, ओसक्कऽहिसक्कणं दुहओ।। (बृभा ४४७८, प्रसा१५७)
उवगरणे हत्थम्मि व, घेत्तु निवेसेति अंकुसं बेंति। ठिउविट्ठरिंगणं जं, तं कच्छभरिंगितं जाण।। (बृभा ४४७९, प्रसा १५८)
उट्ठितंनिवेसंतो, उव्वत्तति मच्छउव्व जलमज्झे। वंदिउकामो वऽण्णं, झसोव्व परियत्तते तुरियं।। (बृभा ४४८०, प्रसा १५९)
अप्पपरपत्तिएणं, मणप्पदोसो अणेगउट्ठाणो। पंचेव वेइयाओ, भयं तु निज्जूहणादीयं।। (बृभा ४४८१, तु. प्रसा १६०)
भयति भयस्सति व ममं, इह वंदति ण्होरगं निवेसंतो। एमेव य मेत्तीए, गारवसिक्खा विणीतोऽहं।। (बृभा ४४८२, प्रसा १६२)
नाणादितिगं मोत्तुं, कारणमिह लोगसाहगं होति। पूयागारवहेउं, नाणग्गहणे वि एमेव।। (बृभा ४४८३, प्रसा १६३)
आयरतरेण हंदी, वंदामि णं तेण पच्छ पणइस्सं। वंदणग मोल्लभावो, न करिस्सति मे पणयभंगं।। (बृभा ४४८४)
हाउं परस्स दिट्ठि,ं वंदंते तेणियं हवति एतं। तेणो इव अप्पाणं, गूहति ओभावणा मा मे।। (बृभा ४४८५, प्रसा १६४)
आहारस्स उ काले, नीहारस्सावि होति पडिणीयं। रोसेण धमधमेंतो, जं वंदति रुट्ठमेयं तु।। (बृभा ४४८६, प्रसा १६५)
न वि कुप्पसि न पसीयसि, कट्ठसिवो चेव तज्जितं एतं। सीसंगुलिमादीहि व, तज्जेति गुरुं पणिवयंतो।। (बृभा ४४८७, प्रसा १६६)
वीसंभट्ठाणमिणं, सब्भावजढे सढं भवइ एतं। कवडं ति कइयवं ति य, सढया वि य होेंति एगट्ठा।। (बृभा ४४८८, प्रसा १६७)
गणि! वायग! जेट्ठज्ज! त्ति हीलितं किं तुमे पणमितेण। दरवंदियम्मि वि कहं, करेति पलिउंचियं एयं।। (तु. बृभा ४४८९, प्रसा १६८)
अंतरितो तमसे वा, ण वंदती वंदती उ दीसंतो। एयं दिट्ठमदिट्ठं, सिंगं पुण मुद्धपासेहिं।। (बृभा ४४९०, प्रसा १६९)
करमिव मन्नति दिंतो, वंदणगं आरहंतियकरो त्ति। लोइयकराउ मुक्का, न मुच्चिमो वंदणकरस्स।। (बृभा ४४९१, प्रसा १७०)
आलिट्ठमणालिट्ठे, रयहरणसिरेहि होति चउभंगो। वयणक्खरेहिं ऊणं, जहन्नकाले वि सेसेहिं।। (बृभा ४४९२, प्रसा १७१)
दाऊण वंदणं मत्थएण, वंदामि चूलिया एसा। मूयव्व सद्दरहितो, जं वंदति मूयगं तं तु।। (तु. बृभा ४४९३, प्रसा १७२)
ढड्ढरसरेण जो पुण, सुत्तं घोसेति ढड्ढरं तमिह। चुडलिं व गिण्हिऊणं, रयहरणं होति चुडलिं तु।। (तु. बृभा ४४९४, प्रसा १७३)
इन गाथाओं में बृभा और प्रसा की गाथाओं में कुछ पाठ भेद हैं, लेकिन हमने हस्तप्रतियों के आधार पर गाथाओं के पाठ को लिया है।
८०४/१. कितिकम्मं पि करेंतो३, न होति कितिकम्मनिज्जराभागी।
बत्तीसामण्णतरं, साधू ठाणं विराधेंतो४।। १२१२।।
३. करंतो (अ, क)।
४. तु. मूला ६१०।
८०५. बत्तीसदोसपरिसुद्धं, कितिकम्मं जो पउंजति गुरुणं।
सो पावति निव्वाणं, अचिरेण विमाणवासं वा।। १२१३।।
८०६. आवस्सगेसु जह जह, कुणति पयत्तं अहीणमतिरित्तं।
तिविधकरणोवउत्तो, तह तह से निज्जरा होति।। १२१४।।
८०७. विणओवयार माणस्स, भंजणा पूयणा गुरुजणस्स।
तित्थगराण य आणा, सुतधम्माराधणाऽकिरिया१।। १२१५।।
१. विभा ३४६९, प्रसा १००।
८०८. विणओ सासणे२ मूलं, विणीतो संजतो भवे।
विणयाओ विप्पमुक्कस्स, कओ धम्मो कओ तवो?३ १२१६।।
२. शास्यन्तेऽनेन जीवा इति-शासनं द्वादशांगम् (हाटी)।
३. क, अ और द प्रति में ८०८ वीं गाथा का केवल प्रथम चरण है।
८०९. जम्हा विणयति कम्मं, अट्ठविधं चाउरंतमोक्खाय४।
तम्हा उ वयंति विऊ, विणओ त्ति विलीणसंसारा५।। १२१७।।
४. ०मुक्खाय (ला), ०मुक्खाए (क, द, हा)।
५. विणीयसं० (अपा, लापा, हाटीपा, चूपा), मूला ५८०।
८१०. इच्छा य अणुण्णवणा, अव्वाबाधं च जत्त जवणा य।
अवराहखामणा वि य, छट्ठाणा होंति वंदणगे६।। १२१८।।
६. प्रसा ९९, टीकाकार ने इस गाथा के लिए 'सूत्र- स्पर्शिकगाथया निदर्शयन्नाह' का उल्लेख किया है।
८११. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य।
एसो खलु इच्छाए, निक्खेवो छव्विधो होति७।। १२१९।।
७. ८११ और ८१२-इन दो गाथाओं का चूर्णि में कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं है। संभव है निक्षेपपरक एवं सरल होने के कारण इनकी व्याख्या छोड़ दी हो। चूर्णिकार ने मात्र 'अव्याबाधादीणि वि सवित्थरं विभासेज्जा' का उल्लेख किया है। चूर्णि में इनके लिए 'इदाणिं सुत्तफासिय- निज्जुत्ती' का उल्लेख है।
८१२. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य।
एसो उ अणुण्णाए निक्खेवो छव्विधो होति८।। १२२०।।
८. द प्रति में ८१२ गाथा का केवल प्रथम चरण है।
८१३. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य९।
एसो उ१० उग्गहस्सा, निक्खेवो छव्विधो होति११।। १२२१।।
९. × (ब)।
१०. हु (स)।
११. गा. ८१० में उग्गह-अवग्रह शब्द का उल्लेख नहीं है, लेकिन मूलसूत्र में 'अवग्रह' शब्द प्रयुक्त है, अत: यहां अवग्रह के निक्षेप किए गए हैं। हस्तप्रतियों में इस गाथा के बाद गाथाद्वयं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ निम्न दो अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। हाटी में भी ये दोनों उद्धृत गाथा के रूप में हैं-
देविंद-राय-गिहवति, सागरि-साधम्मि उग्गहो तह य।
पंचविधो पण्णत्तो, अवग्गहो वीतरागेहिं।।१।।
आयप्पमाणमित्तो, चउद्दिसिं होति उग्गहो गुरुणो।
अणणुण्णातस्स सया, न कप्पते तत्थ पविसेउं।।२।।
८१४. बाहिरखेत्तम्मि ठितो, अणुण्णवेत्ता मिउग्गहं फासे।
उग्गहखेत्तं पविसे, जाव सिरेणं फुसति पाए१।। १२२२।।
१. गा. ८१४ के लिए टीकाकार हरिभद्र ने 'आह च निर्युक्तिकार:' का उल्लेख किया है।
८१५. अव्वाबाधं दुविधं, दव्वे भावे य जत्त जवणा य।
अवराधखामणा वि य, सवित्थरत्थं विभासेज्जा२।। १२२३।।
२. विभाविज्जा (स), विभासि० (द)।
८१६. छंदेणऽणुजाणामी३, तह त्ति तुज्झं४ पि वट्टते५ एवं।
अहमवि खामेमि तुमे, वयणाइं वंदणऽरिहस्स।। १२२४।।
३. ०णामि (अ, ला, हा, द)।
४. तुब्भं (ब)।
५. वट्टई (अ, स, हा)।
८१७. तेण वि६ पडिच्छियव्वं, गारवरहितेण सुद्धहियएणं।
कितिकम्मकारगस्सा, संवेगं७ संजणंतेणं८।। १२२५।।
६. अपिशब्दस्यैवकारार्थत्वादृद्ध्यादिगौरवरहितेन (हाटी)।
७. संवेग: शरीरादिपृथग्भावो मोक्षौत्सुक्यम् (हाटी)।
८. संजमंतेण (द, ब), मूला ६१२, गाथा ८१७-२२ तक की छह गाथाओं का चूर्णि में गाथा-संकेत नहीं है, किन्तु संक्षिप्त व्याख्या मिलती है।
८१८. आवत्तादिसु जुगवं, इह९ भणितो काय-वायवावारो।
दुण्हेगया य१० किरिया, जओ निसिद्धा 'अओऽजुत्तो'११।। १२२६।।
९. जह (क, द)।
१०. व (ब, ला)।
११. अउ अजुत्तो (अ, हा), अओ न जुत्तो (स)।
८१९. भिन्नविसयं निसिद्धं, किरियादुगमेगया ण एगम्मि।
जोगतिगस्स वि भंगियसुत्ते किरिया जओ भणिता।। १२२७।।
८२०. सीसो पढमपवेसे, वंदितुमावस्सियाइ१२ पडिकमिउं१३।
बितियपवेसम्मि१४ पुणो, 'वंदति किं'१५ चालणा अधवा१६।। १२२८।।
१२. ०वस्सयाइ (क)।
१३. पडिक्क० (रा, हा, ला, द)।
१४. बीय० (ब, क)।
१५. किं वंदइ (क, द)।
१६. इहरा (द, ब)।
८२१. जध दूतो रायाणं, णमिउं कज्जं निवेइउं१७ पच्छा।
वीसज्जितो वि वंदिय, गच्छति 'साधू वि एमेव'१८।। १२२९।।
१७. निवेयए (क), ०इयं (द, ब)।
१८. एमेव साहू वि (ब, स, क, द)।
८२२. एतं कितिकम्मविधिं, जुंजंता चरणकरणमाउत्ता१९।
साधू खवेंति२० कम्मं, अणेगभवसंचितमणंतं।। १२३०।।
वंदणगनिज्जुत्ती सम्मत्ता
१९. ०णमुवउत्ता (अ, रा, हा, द, क)।
२०. खवंति (क, द)।
८२३. 'पडिकमणं१ पडिकमओ'२, पडिकमितव्वं च आणुपुव्वीए।
तीते पच्चुप्पण्णे, अणागते चेव कालम्मि३।। १२३१।।
१. पडिक्क० (स)।
२. पडिकमओ पडिकमणं (चू, मूला)।
३. तु. मूला ६१६।
८२४. जीवो उ पडिक्कमओ४, असुभाणं पावकम्मजोगाणं।
'झाणपसत्था जोगा, जे ते ण पडिक्कमे साधू'५।। १२३२।।
४. ०मणं (क), प्रतिक्रामतीति प्रतिक्रामक: (हाटी)।
५. जे पुण झाणपसत्था, जोगा तेङ्क्षस न पडिकम्मो (चू.)।
८२५. पडिकमणं पडियरणा, परिहरणा वारणा नियत्ती य।
निंदा गरिहा सोधी, पडिकमणं अट्ठधा होति।। १२३३।।
८२६. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य।
एसो पडिकमणस्सा, निक्खेवो छव्विधो होति६।। १२३४।।
६. क और द प्रति में ८२६ से ८३३ तक की गाथाओं का केवल संकेत मात्र है।
८२७. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य७।
एसो पडियरणाए, निक्खेवो छव्विधो होति८।। १२३५।।
७. × (ब)।
८. × (ब, स) मूला ६१४, गाथा ८२७-३३—ये सात गाथाएं प्राय: सभी हस्तप्रतियों में मिलती हैं तथा प्रकाशित हाटी में भी ये निर्युक्तिगाथा के रूप में व्याख्यात हैं। चूर्णि में इन गाथाओं का कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं है। वहां "परिहरणा वि छव्विहा तहेव" इस प्रकार का उल्लेख सब पर्यायवाची नामों के साथ है। मूलत: ये प्रतिक्रमण के सात विविध रूपों को प्रकट करने वाले पर्यायवाची नाम हैं। प्रतिक्रमण की निक्षेपपरक गाथा तो यहां प्रासंगिक लगती है, लेकिन पडियरणा, पडिहरणा आदि सात पर्यायवाची नामों के निक्षेप वाली गाथाएं अतिरिक्त विस्तार सी प्रतीत होती हैं। संभव लगता है कि गा. ८२६ का अनुकरण करके बाद में ये सात गाथाएं जोड़ दी गयी हों। वस्तुत: निर्युक्तिकार किसी भी गाथा का इतना विस्तार नहीं करते और न ही एकार्थकों का निक्षेप करते हैं। हमने हस्तप्रतियों एवं हाटी के आधार पर इनको निर्युक्तिगाथा के क्रम में रखा है।
८२८. नामं ठवणा दविए, परिरय परिहार वज्जणाए य।
अणुगह भावे य तहा, अट्ठविधा होति परिहरणा।। १२३६।।
८२९. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य९।
एसो उ वारणाए, निक्खेवो छव्विधो होति।। १२३७।।
८३०. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य१०।
एसो य नियत्तीए, निक्खेवो छव्विधो होति।। १२३८।।
८३१. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य११।
एसो खलु निंदाए, निक्खेवो छव्विधो होति।। १२३९।।
९-११. × (ब)।
८३२. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य१।
एसो खलु गरिहाए, निक्खेवो छव्विधो होति।। १२४०।।
८३३. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तधेव भावे य२।
एसो खलु सुद्धीए, निक्खेवो छव्विधो होति।। १२४१।।
१,२. × (ब)।
८३४. अद्धाणे पासादे, दुद्धकाए विसभोयण-तलागे।
दोकण्णाओ च्पतिमारिगा यअ३ वत्थे य अगए य४।। १२४२।।
३. ०रियाओ (स), ०रियाइ (द)।
४. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में निम्न दो गाथाएं और मिलती हैं-
जइ फुल्ला कणियारा, चूयग! अहिमासयम्मि घुट्ठम्मि।
तुह न खमं फुल्लेउं, जदि पच्चंता करेंति डमराइं।।
तरियव्वा व पइण्णा, मरियव्वं वा समरे समत्थेणं।
असरिसजणउल्लावा, न हु सहितव्वा कुले पसूएणं।।
चूर्णि में इन दोनों गाथाओं का संकेत तथा व्याख्या मिलती है। प्रथम गाथा के लिए 'तत्थ केणइ उग्गीतं' का तथा दूसरी गाथा के प्रारंभ में 'तरुणा सूरजणा इममभिणयं गातंति' का उल्लेख है। हरिभद्र की मुद्रित टीका में इनको निगा के क्रम में नहीं रखा है, वहां ये उद्धृत गाथाएं हैं। ये निवृत्ति के अन्तर्गत कौलिक की कथा से सम्बन्धित गाथाएं हैं, प्रसंगवश लिपिकारों द्वारा हस्तप्रतियों में लिख दी गयी हैं।
८३५. आलोयणमालुंचण५, विगडीकरणं६ च७ भावसोधी८ य।
आलोइयम्मि आराधणा अणालोइए भयणा९।। १२४३।।
५. ०मालुवणं (ब, स), आलोवणं-अवलोचनम् (हाटी)।
६. विकसितमुकुलितार्द्धमुकुलितानां भेदेन विभजनमित्यर्थ: (हाटी)।
७. चशब्दात् पश्चाद्ग्रन्थनं करोति (हाटी)।
८. भावसुद्धी (मूला) शुद्धिश्च चित्तप्रसादलक्षणा (हाटी)।
९. भज्जा (मूला ६२३), इस गाथा के बाद प्राय: सभी हस्तप्रतियों में गाथाद्वयं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ दो अतिरिक्त गाथाएं मिलती हैं। इन गाथाओं को चूर्णिकार तथा हरिभद्र ने भी अपनी व्याख्या में उद्धृत किया है-
आलोयणापरिणतो, सम्मं संपट्ठितो गुरुसगासं।
जदि अंतरा उ कालं,करेज्ज आराहओ तह वि।।
इड्ढीऍ गारवेणं, बहुस्सुयमएण वावि दुच्चरियं।
जो न कहेइ गुरुणं, न हु सो आराहगो भणितो।।
८३६. सपडिक्कमणो धम्मो, पुरिमस्स य पच्छिमस्स य जिणस्स।
मज्झिमयाण जिणाणं, कारणजाते१० पडिक्कमणं११।। १२४४।।
१०. ०जाते य (क)।
११. जीभा २०५१, तित्थो ४४८, मूलाचार (६२८) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- अवराहे पडिकमणं, मज्झिमयाणं जिणवराणं।
८३७. जो जाहे आवज्जति१२, साधू अण्णतरगम्मि ठाणम्मि।
सो ताहे पडिकमती१३, मज्झिमयाणं जिणवराणं।। १२४५।।
१२. आवण्णो (ब, रा, हा)।
१३. पडिक्क० (हा) तित्थो ४४९, तु. मूला ६२९।
८३८. बावीसं तित्थगरा, सामाइयसंजमं उवदिसंति।
छेदोवट्ठावणियं१४, वयंति१५ उसभो य वीरो य।। १२४६।।
१४. ०वट्ठवणं पुण (क, द, स), छेओवठावणं पुण (तित्थो ४५०)।
१५. भयवं (मूला ५३५)।
८३९. पडिकमणं देसिय राइयं च इत्तरियमावकहियं च।
पक्खिय-चाउम्मासिय-संवच्छर उत्तिमट्ठे१ य२।। १२४७।।
१. उत्तमट्ठे (द)।
२. तु. मूला ६१५, इस गाथा के बाद प्राय: सभी हस्तप्रतियों में गाथा ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है-
जह गेहं पइदियहं, पि सोहियं तह वि पक्खसंधीसु।
सोहिज्जति सविसेसं, एवं इहयं पि णायव्वं।।
चूर्णि में 'उक्तं च-जह गेहं' मात्र इतना ही गाथा का संकेत है।
८४०. पंच य महव्वयाइं, राईछट्ठाइ३ चाउजामो य।
भत्तपरिण्णा य तहा४, दुण्हं पि य आवकहियाइं।। १२४८।।
३. राइछ० (अ, ब)।
४. तया (ब)।
८४१. उच्चारे पासवणे, खेले सिंघाणए५ पडिक्कमणं।
आभोगमणाभोगे, सहसक्कारे पडिक्कमणं६।। १२४९।।
५. ०णए य (द), सिंघानके नासिकोद्भवे श्लेष्मणि व्युत्सृष्टे (हाटी)।
६. ०मणे (ब) इस गाथा के बाद प्राय: सभी हस्तप्रतियों में गाथा सप्तकं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ निम्न सात गाथाएं मिलती हैं। हाटी में 'अयं पुनर्विशेष:' उल्लेख के साथ ये गाथाएं उद्धृत हैं। चूर्णि में इनका उल्लेख नहीं है-
उच्चारं पासवणं, भूमीए वोसिरित्तु उवउत्तो।
वोसरिऊण य तत्तो, इरियावहियं पडिक्कमई।।१।।
वोसिरति मत्तगे जइ, तो न पडिक्कमइ मत्तगं जो उ।
साहू परिट्ठवेई, नियमेण पडिक्कमे सो उ।।२।।
खेलं सिंघाणं वाऽपडिलेहिय अप्पमज्जिउं तह य।
वोसिरिय पडिक्कमई, तं पि य मिच्छुक्कडं देइ।।३।।
आभोगे जाणंतेण, जोऽइयारो कओ पुणो तस्स।
जायम्मि उ अणुतावे, पडिकमणेऽजाणणा इतरे।।४।।
पुव्वं अपासिऊणं, छूढे पादम्मि जं पुणो पासे।
न य तरति नियत्तेउं, पादं सहसाकरणमेतं ।।५।।
निभा ९७
पडिलेहिउं पमज्जिय, भत्तं पाणं च वोसिरेऊणं।
वसहीकयवरमेव उ, नियमेण पडिक्कमे साहू।।६।।
हत्थसया आगंतुं, गंतुं च मुहुत्तगं जहिं चिट्ठे।
पंथे वा वच्चंते, णदिसंतरणे पडिक्कमति।।७।।
८४२. मिच्छत्तपडिक्कमणं, तहेव अस्संजमे पडिक्कमणं।
कसायाण पडिकमणं, 'जोगाण य'७ अप्पसत्थाणं।। १२५०।।
७. जोगाणं (द), जोगेसु (मूला ६१९)।
८४३. संसारपडिक्कमणं, चउव्विधं होति आणुपुव्वीए।
भावपडिक्कमणं पुण, तिविधं तिविधेण नेयव्वं८।। १२५१।।
८. नाय० (क, द)।
८४४. मिच्छत्ताइ न गच्छति, ण य गच्छावेति णाणुजाणेती।
जं मण-वइ९-काएहिं, तं भणितं भावपडिकमणं१०।। उगा।।
९. वय (क, द)।
१०. यह गाथा सभी हस्तप्रतियों में मिलती है तथा चूर्णि में भी व्याख्यात है। मुद्रित हाटी में यह निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक में न होकर उद्धृत गाथा के रूप में है। टीकाकार ने इस गाथा की विस्तृत व्याख्या की है। उद्धृत गाथा की टीकाकार शब्दश: व्याख्या नहीं करते हैं। संभव है कि संपादित टीका में यह गाथा मूल क्रमांक में न जुड़ी हो। यद्यपि ८४३ वीं गाथा में भावप्रतिक्रमण का उल्लेख है, फिर भी ८४४ वीं गाथा विषय की दृष्टि से जुड़ती है, अत: इसे निर्युक्ति गाथा के क्रम में जोड़ा है।
८४५. गंधव्वणागदत्तो, इच्छति१ सप्पेहि खेल्लिउं२ इहयं।
तं३ जइ 'कहिं वि'४ खज्जति, एत्थ हु५ दोसो न कातव्वो६।। १२५२।।
१. अच्छति (अ, क)।
२. खिल्लियं (द, ब)।
३. सो (ब, स, ला, द)।
४. कहे वि (ब), कहं पि (द)।
५. उ (क)।
६. दायव्वो (अ, क, द), गा. ८४५-६३-ये उन्नीस गाथाएं हाटी में निर्युक्ति-गाथा के क्रम में व्याख्यात हैं। चूर्णि में भी इन गाथाओं का संकेत है। मूलत: ये गाथाएं निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए। इन गाथाओं के निर्युक्ति गत न होने के निम्न कारण हो सकते हैं-
★ इन गाथाओं में कथा एवं रूपक के माध्यम से चार कषायों की भयंकरता का वर्णन है। टीकाकार एवं चूर्णिकार की व्याख्या के अनुसार स्पष्ट प्रतिभासित हो रहा है कि ये गाथाएं देवता स्वयं बोल रहा है। मूलत: यह पद्यात्मक कथा थी, लेकिन कालान्तर में ये गाथाएं निर्युक्ति गाथा के साथ जुड़ गयीं।
★ भाषा-शैली की दृष्टि से भी ये गाथाएं निर्युक्ति की प्रतीत नहीं होतीं।
★ निर्युक्तिकार किसी भी रूपक या कथा का इतना विस्तार नहीं करते।
★ विषय वस्तु की दृष्टि से भी ये १९ गाथाएं अतिरिक्त प्रक्षिप्त सी लगती हैं। इनको निर्युक्तिगाथा नहीं मानने पर भी ८४४ वीं गाथा ८६४ वीं गाथा से सम्बद्ध है। फिर भी हमने इन गाथाओं को निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में रखा है।
८४६. तरुणदिवायरनयणो, विज्जुलताचंचलग्गजीहालो।
घोरमहाविसदाढो, उक्का इव पज्जलितरोसो७।। १२५३।।
७. पज्जि० (द)।
८४७. डक्को जेण मणुस्सो८, कतमकतं वा९ ण याणति बहुं१० पि।
अद्दिस्समाणमच्चुं११, कह घेच्छसि तं महाणागं।। १२५४।।
८. मणूसो (क, ब)।
९. × (क, द, हा)।
१०. सुबहुयं (क, हा, द, ब)।
११. ०मच्चू (द)।
८४८. मेरुगिरितुंगसरिसो, अट्ठफणो जमलजुगलजीहालो१२।
दाहिणपासम्मि१३ ठितो, माणेण वियट्टती नागो।। १२५५।।
१२. यमो मृत्युर्मृत्युहेतुत्वाद्, ला आदाने यमं लान्तीति- आददतीति यमला (हाटी)।
१३. ०पासं पि (द)।
८४९. डक्को जेण मणुस्सो१४, थद्धो ण गणेति देवरायमवि।
तं मेरुपव्वतणिभं, कह घेच्छसि तं महाणागं?।। १२५६।।
१४. मणूसो (क, ब)।
८५०. सललितवेल्लहलगती१५, सत्थियलंछणफणंकियपडागा१६।
मायामइया१७ णागी, 'नियडि-कवड'१८-वंचणाकुसला।। १२५७।।
१५. ०लितविल्ल० (द)।
१६. सुत्थिय० (क, द), सोत्थिय० (स) स्वस्तिकलाञ्छनाङ्कित- फणापताकेति वक्तव्ये गाथाभंगभयादन्यथा पाठ: (हाटी)।
१७. मायामईया (क)।
१८. ०कवडं (अ, क), निकृति: आन्तरो विकार:, कपटं वेषपरावर्तादिर्बाह्य: (हाटी)।
८५१. तं च सि वालग्गाही, अणोसहिबलो य अपरिहत्थो१ य।
सा य चिरसंचितविसा, गहणम्मि वणे वसति णागी।। १२५८।।
१. अपडिह० (क, द, ब)।
८५२. होही ते विणिवातो, तीसे दाढंतरं उवगतस्स।
अप्पोसहिमंतबलो२, न हु अप्पाणं चिगिच्छिहिसि३।। १२५९।।
२. अप्पोसहोमं० (स)।
३. चिगिच्छिसि (ब)।
८५३. ओत्थरमाणो४ सव्वं, महालओ पुण्णमेहणिग्घोसो।
उत्तरपासम्मि ठितो, लोभेण वियट्टती५ नागो।। १२६०।।
४. उत्थर० (ब, हा, ला, द), उत्थरमाणो त्ति अभिभवन् (हाटी)।
५. वियट्टइ त्ति व्यावर्तते रुष्यति वा (हाटी)।
८५४. डक्को जेण मणुस्सो६, होति महासागरोव्व७ दुप्पूरो।
तं सव्वविससमुदयं, कह घेच्छसि तं महाणागं? १२६१।।
६. मणूसो (क, ब)।
७. ०गरो इव (क, द)।
८५५. एते ते पावाही, चत्तारि वि कोह-माण-मय८-लोभा।
जेहि९ सया संतत्तं, जरितमिव जगं कलकलेति।। १२६२।।
८. छंद की दृष्टि से 'माया' के स्थान पर 'मय' शब्द का प्रयोग हुआ है।
९. जेहिं (ब)।
८५६. एतेहिं जो उ खज्जति, चउहि वि आसीविसेहि पावेहिं।
अवसस्स नरगपडणं१०, नत्थि सि११ आलंबणं किंची१२।। १२६३।।
१०. ०पडलं (ब)।
११. हु (द)।
१२. × (क)।
८५७. 'एतेहि अहं खइतो, चउहि वि आसीविसेहि घोरेहिं'१३।
विसनिग्घातणहेतुं, चरामि विविधं तवोकम्मं।। १२६४।।
१३. × (क)।
८५८. सेवामि सेल-काणण-सुसाण-सुण्णघर-रुक्खमूलाइं।
पावाहीणं तेसिं, खणमवि न उवेमि वीसंभं।। १२६५।।
८५९. अच्चाहारो न सहे१४, अइणिद्धेण विसया उइज्जंति।
जायामायाहारो, तं पि पकामं न इच्छामि१५।। १२६६।।
१४. सहइ (क, द, ब, स) सहे त्ति प्राकृतशैल्या न सहते (हाटी)।
१५. इच्छंति (ब, स, ला, रा)।
८६०. 'उस्सण्णऽकयाहारो'१६, अहवा विगतीविवज्जिताहारो।
जं किंचि कयाहारो, अवउज्झिय थोवमाहारो१७।। १२६७।।
१६. ओसण्ण० (क, द, रा)।
१७. थोवआ० (क, द)।
८६१. थोवाहारो थोवभणितो य जो होति थोवनिद्दो य।
थोवोवधिउवगरणो, तस्स हु१ देवावि पणमंति।। १२६८।।
१. य (ला)।
८६२. सिद्धे नमंसिऊणं, संसारत्था य जे महावेज्जा।
वोच्छामि दंडकिरियं, सव्वविसनिवारिणिं२ विज्जं।। १२६९।।
२. ०निग्घाइणिं (स), ०निवारणिं (द), ०निवायणं (क)।
८६३. सव्वं पाणारंभं३, पच्चक्खामि त्ति अलियवयणं च।
सव्वमदिण्णादाणं४, अब्बंभ परिग्गहं स्वाहा५।। १२७०।।
३. पाणइवायं (क, द, ब), पाणाइ० (स)।
४. ०मदत्तादाणं (स, हा), सव्वं अदिन्नदाणं (मरणवि. २३३)।
५. महाप्र. ३३।
८६४. पडिसिद्धाणं करणे, 'किच्चाणं अकरणे'६ पडिक्कमणं।
अस्सद्दहणे७ य तहा, विवरीतपरूवणाए य८।। १२७१।।
६. किच्चाणमकरणे य (अ, ब, हा)।
७. असद्द० (हा, ब)।
८. टीकाकार ने इस गाथा के लिए 'अत्रेयं सूत्रस्पर्शिकगाथा' तथा चूर्णिकार ने 'सुत्तफासितनिज्जुत्तिगाथा' का उल्लेख किया है। इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में ध्यानशतक की १०५ गाथाएं मिलती हैं। प्रतियों में 'पंचुत्तरेण गाहासएण झाणसयगसमुद्दिट्ठं जिणभद्दखमासमणेहिं कम्मविसोहीकरं जइणा ऽन्या व्या.' का उल्लेख है। महत्त्वपूर्ण होने के कारण इन गाथाओं को परिशिष्ट में अनुवाद सहित दे दिया गया है। देखें परि. सं. २।
ध्यानशतक की गाथाओं के पश्चात् हस्तप्रतियों में परिष्ठापन से सम्बन्धित ८३ गाथाएं मिलती हैं। हारिभद्रीय टीका में ये गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में व्याख्यात हैं। टीका की उद्धृत गाथाओं में परिष्ठापन से सम्बन्धित गाथाओं से पूर्व की गाथा में 'परिठावणिजुत्तिमायाया' का उल्लेख है। चूर्णिकार ने 'एतेणाभिसबंधेण पारिट्ठावणियनिज्जुत्ती आगता, तत्थ मूलगाथा उवग्घातो' (आवचू २ पृ. ९६) का उल्लेख किया है, लेकिन इस गाथा की व्याख्या नहीं की है। जहां ये गाथाएं समाप्त होती हैं, वहां भी हस्तप्रतियों में 'परिट्ठावणनिज्जुत्ति सम्मत्ता' का उल्लेख मिलता है। यहां निर्युक्ति शब्द कुछ विमर्श की अपेक्षा रखता है। ग्रंंथकार का मूल लक्ष्य षड् आवश्यक की व्याख्या करना है, बीच में 'सूत्रगत पडिक्कमामि पंचहिं समिईहिं'.... इस पाठ में प्रथम चार समिति की व्याख्या न करके केवल पांचवीं समिति की इतनी लम्बी व्याख्या निर्युक्तिकार करें, यह तर्क संगत नहीं लगता। यदि ग्रंथकार को व्याख्या करनी होती तो एकविध असंयम से लेकर तैंतीस आशातना तक सबकी व्याख्या करते। एक संभावना यह की जा सकती है कि निर्युक्तिकार ने अध्यात्म की दृष्टि से बत्तीस योगसंग्रह को महत्त्वपूर्ण मानकर इनकी विस्तृत व्याख्या की है तथा बत्तीस योगसंग्रहों में एक-एक कथा का उल्लेख भी किया है।
इस संदर्भ में एक संभावना यह भी की जा सकती है कि आचार्य हरिभद्र ने प्रसंगवश टीका में योगसंग्रह की व्याख्या करने हेतु गाथाएं बनाईं, कालान्तर में ये गाथाएं निर्युक्तिगाथा के रूप में जुड़ गई हों। अथवा ध्यान शतक की भांति परिष्ठापन से सम्बन्धित पूरे प्रकरण को किसी बहुश्रुत आचार्य ने लिखा और प्रसंगवश यहां जोड़ दिया हो। वैसे भी आवश्यक निर्युक्ति की हस्तप्रतियों में अन्य अनेक अन्यकर्तृकी गाथाओं का समावेश है। परिष्ठापनिका समिति से सम्बन्धित जो गाथाएं हस्तप्रति एवं हाटी में हैं, महत्त्वपूर्ण होने के कारण उन्हें पीछे परिशिष्ट में दिया जा रहा है। इन गाथाओं के लिए ब और ला प्रति में 'परिट्ठावणिया निज्जुत्ती सम्मत्ता' का उल्लेख है। यहां नीचे पादटिप्पण में देने से मूल निर्युक्ति गाथा के क्रम में व्यवधान आता है। इन गाथाओं के बीच में लगभग बयासी अन्यकर्तृकी गाथाएं भी हस्तप्रतियों में मिलती हैं।
८६४/१. पडिलेहणा दिसा णंतए य काले दिया य राओ य।
कुसपडिम१ पाणग नियत्तणे२ य तण सीस उवगरणे३।। १२७२।।
१. ०पडिमा (क, द)।
२. ०त्तण (स)।
३. चूर्णि में ८६४/१, २-इन दो गाथाओं के स्थान पर निम्न तीन गाथाएं मिलती हैं-
पडिलेहणा दिसा-णंतए य, काले दिया य राओ य।
जग्गण-बंधण-छेदण, एतं तु विधिं तहिं कुज्जा।।
कुसपडिमा पाणग य नियत्तणग सीसतणाइं उवगरणे।
काउस्सग्ग पदाहिण, उट्ठाणे चेव वाहरणे।।
उस्सग्गे सज्झाऍ, खमणे खमणस्स मग्गणा होती।
वोसिरणे ओलोयण, सुभासुभगती निमित्तट्ठा।।
८६४/२. उट्ठाणणामगहणे, पयाहिणे काउसग्गकरणे य।
खमणे य असज्झाए, तत्तो अवलोयणे४ चेव५।। १२७३।।
४. ०यणो (स)।
५. ८६४/१, २-ये दोनों गाथाएं परिष्ठापन से सम्बन्धित हैं। इन दोनों द्वारगाथाओं के लिए टीकाकार ने 'द्वार गाथाद्वयमाह निर्युक्तिकार:' का उल्लेख किया है। चूर्णि में इन गाथाओं के लिए कोई निर्देश नहीं है। प्रश्न यह उपस्थित होता है कि पांच समितियों में केवल परिष्ठापन समिति के अंतर्गत शव परिष्ठापन की दो गाथाओं के लिए ही टीकाकार ने निर्युक्तिगाथा का संकेत क्यों किया? वस्तुत: ये गाथाएं निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए, क्योंकि इन गाथाओं से पूर्व एकेन्द्रिय आदि के परिष्ठापन से सम्बन्धित अनेक गाथाएं हस्तप्रतियों में मिलती हैं। यद्यपि ये गाथाएं प्राचीन हैं, लेकिन इनको निर्युक्तिगत न मानने के हेतु क्या हैं, इसके लिए देखें गा. ८६४ का टिप्पण।
८६४/३. उवसमसम्मा पडमाणओ तु मिच्छत्तसंकमणकाले।
सासाणो छावलिओ, भूमिप्पत्तोव्व पडमाणो६।।
६. पवडंतो (बृभा १२७) चौदह भूतग्राम-गुणस्थानों की व्याख्या के प्रसंग में चूर्णिकार ने इस गाथा के लिए 'तत्थिमा निज्जुत्तिगाहा' का संकेत किया है। चूर्णिकार ने निर्युक्ति-गाथा का संकेत क्यों किया, यह बात आज अज्ञात है। तर्कत: यह गाथा निर्युक्ति की प्रतीत नहीं होती, क्योंकि निर्युक्तिकार के समय तक गुणस्थान की अवधारणा का विकास ही नहीं हुआ था। आचारांग निर्युक्ति में निर्जरा की तरतमता के दश स्थानों का उल्लेख है। उन्हीं के आधार पर आगे गुणस्थानों का विकास हुआ है। इस गाथा के निर्युक्तिगत न होने का एक कारण यह भी है कि निर्युक्तिकार अन्य गुणस्थानों की व्याख्या न करके केवल सास्वादन सम्यग्दृष्टि की ही व्याख्या क्यों करेंगे? मुद्रित हारिभद्रीय टीका में यह गाथा अनुपलब्ध है। चूर्णि में इसके लिए निर्युक्तिगाथा का संकेत है, अत: हमने इस गाथा को गाथाओं के क्रम में तो रखा है, लेकिन निर्युक्ति क्रमांक में नहीं जोड़ा है।
८६५. आलोयणा निरवलावे७, आवईसु दढधम्मया।
अणिस्सितोवधाणे य, सिक्खा निप्पडिकम्मया८।। १२७४।।
७. निरुव० (ब, ला), एकारान्तश्च प्राकृते प्रथमान्तो भवति (हाटी)।
८. सम ३२/१।
८६६. अन्नातता अलोभे य१, तितिक्खा अज्जवे सुती।
सम्मदिट्ठी समाही२ य, आयारे विणओवगे३।। १२७५।।
१. या (क)।
२. समाधानं समाधि:-चेतस: स्वास्थ्यम् (हाटी)।
३. सम ३२/२।
८६७. धिती मती य संवेगे, पणिही सुविहि संवरे।
अत्तदोसोवसंहारे, सव्वकामविरत्तया४।। १२७६।।
४. सम ३२/३।
८६८. पच्चक्खाणे विउस्सग्गे, अप्पमादे लवालवे५।
झाणसंवरजोगे य, उदए मारणंतिए६।। १२७७।।
५. लवालवे त्ति कालोपलक्षणं क्षणे क्षणे सामाचार्यनुष्ठानं कार्यम् (हाटी)।
६. सम ३२/४।
८६९. संगाणं च परिण्णाए७, पायच्छित्तकरणे त्ति य।
आराधणा य मरणंते, बत्तीसं जोगसंगहा८।। १२७८।।
७. परिण्णा (हा, सम), ०ण्णाय (स)।
८. सम ३२/५
८७०. उज्जेणि अट्टणे खलु, सीहगिरि९ सोपारयम्मि१० पुहविवती११।
मच्छियमल्ले दूरल्लकूविए फलिहमल्ले य।। १२७९।।
९. ०गिरी (स)।
१०. ०रए य (अ, हा)।
११. पुहइवई (स, हा)।
८७१. दंतपुर दंतवक्के, सच्चवती१२ डोहले१३ य वणयरए।
धणमित्त धणसिरीए१४, पउमसिरी चेव दढमित्ते।। १२८०।।
१२. ०वदी (हा)।
१३. दोहले (अ, ला, हा)।
१४. ०सिरी या (स), ०सिरी य (हा)।
८७२. उज्जेणीए धणवसू१५, अणगारे धम्मघोस चंपाए।
अडवीय१६ सत्थ विब्भम, वोसिरणं सिज्झणा चेव।। १२८१।।
१५. ०वसु (हा, अ)।
१६. ०वीए (हा, ला)।
८७३. महुराय जउणराया, जउणावंके य दंडमणगारे।
वहणं च कालकरणं, सक्कागमणं च पव्वज्जा।। १२८२।।
८७४. पाडलिपुत्त महागिरि, अज्जसुहत्थी य सेट्ठि वसुभूती।
वइदिस१७ उज्जेणीए, जितपडिमा एलकच्छं च।। १२८३।।
१७. ०दिसि (अ, द)।
८७५. खिति-चण उसभ कुसग्गं, रायगिहं चंप पाडलीपुत्तं१८।
नंदे सगडाले थूलभद्द सिरिए वररुची य।। १२८४।।
१८. पाडलियपुत्तं (द)।
८७६. पइठाणे१ नागवसू, नागसिरी नागदत्त पव्वज्जा।
एगविहा सट्ठाणे२, देवय साधू य बिल्लगिरी३।। १२८५।।
१. पइट्ठणि (स)।
२. सट्ठाणं (स)।
३. ०गिरे (अ, हा)।
८७७. कोसंबिय ऽजितसेणे, धम्मवसू धम्मघोस धम्मजसे।
विगतभया विणयवती, इड्ढि विभूसा य परिकम्मे।। १२८६।।
८७८. उज्जेणिऽवंतिवद्धण, पालगसुत रट्ठवद्धणे चेव।
धारिणि अवंतिसेणे, मणिप्पभे४ वच्छगातीरे।। १२८७।।
४ ०प्पभा (ला, हा)।
८७९. सागेते पुंडरिए५, कंडरिए चेव देवि जसभद्दा।
सावत्थि अजितसेणे, कित्तिमती खुड्डगकुमारे।। १२८८।।
५. छंदानुरोध से 'पुंडरीए' के स्थान पर 'पुंडरिए' पाठ लिया है।
८८०. जसभद्दे सिरिकंता, जयसंधी चेव कण्णपाले य।
नट्टविधी परितोसो, दाणं पुच्छा य पव्वज्जा।। १२८९।।
८८०/१. सुट्ठु गाइतं६ सुट्ठु वाइतं७ सुट्ठु नच्चितं८ सामसुंदरि।
अणुपालिय दीहराईयाओ९ सुमिणंते मा पमादए१०।। १२९०।।
६. वाइयं (रा, हा)।
७. गाइयं (रा, हा)।
८. मच्चियं (हाटीपा)।
९. ०राइयओ (अ, रा, हा)।
१०. ८८०/१ मुद्रित हाटी में यह गाथा निगा के क्रम में है, लेकिन यह गाथा निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए, क्योंकि यह कथा के बीच एक पात्र के द्वारा गीत रूप में गाई गई है। वैसे भी निर्युक्तिकार ने गाथा ८८० में पूरी कथा का संक्षेप में संकेत कर दिया है।
८८१. इंदपुर इंददत्ते, बावीससुता सुरिंददत्ते य।
महुराए जितसत्तू, सयंवरो निव्वुतीए११ उ।। १२९१।।
११. ०वुइओ (ब)।
८८२. अग्गियए पव्वयए, बहुली तह सागरे य बोद्धव्वे१२।
एगदिवसेण जाया, तत्थेव सुरिंददत्ते य।। १२९२।।
१२. बोधव्वे (ब)।
८८३. चंपाऍ कोसियज्जो, अंगरिसी रुद्दए य आणत्ती१३।
पंथग जोइजसा वि य, अब्भक्खाणे य संबोधी।। १२९३।।
१३. आणत्ते (अ, रा, हा)।
८८४. सोरिय सुरंबरे वि य, सेट्ठी य धणंजए सुभद्दा य।
वीरे य धम्मघोसे, धम्मजसेऽसोगपुच्छा य।। १२९४।।
८८५. सोरिय समुद्दविजए, जण्णजसे१ चेव जण्णदत्ते य।
सोमित्ता सोमजसा, उंछविधी नारदुप्पत्ती२।। १२९५।।
१. ०जसा (ब)।
२. णारउप्पत्ती (ब, स)।
८८६. अणुकंपा वेयड्ढे, मणिकंचण वासुदेव पुच्छा य।
सीमंधर जुगबाहू, जुगंधरे चेव महबाहू।। १२९६।।
८८७. सागेयम्मि महाबल, 'विमल पभा चेव चित्त परिकम्मे'३।
निप्फत्ति छट्ठमासे, भूमीकम्मस्स करणं च।। १२९७।।
३. ०पहे चेव चित्तकम्मे य (हा)।
८८८. नगरं सुदंसणपुरं, सुसुणागे४ सुजस सुव्वए चेव।
पव्वज्ज सिक्खमादी, एगविहारे य फासणया।। १२९८।।
४. सिसु० (ब, ला)।
८८९. पाडलिपुत्त हुतासण, जलणसिहा चेव जलण-डहणे य।
सोहम्मि पलियपणगं५, आमलकप्पाऍ नट्टविधी६।। १२९९।।
५. ०पणए (हा)।
६. यह गाथा अ प्रति में नहीं मिलती है।
८९०. उज्जेणी अंबरिसी७, मालुग तह निंबए८ य पव्वज्जा।
संकमणं च परगणे, अविणय विणए य पडिवत्ती।। १३००।।
७. अंबसिरि (रा)।
८. लिंबए (स)।
८९१. नगरीय९ पंडुमहुरा, पंडववंसे मती य सुमती य।
वारीवसभारुहणे, उप्पाइय सुट्ठिय पभासे१०।। १३०१।।
९. ०रीइ (ब)।
१०. विभासा (रा, हा)।
८९२. चंपाए मित्तपभे, धणमित्ते धणसिरी सुजाते य।
पियंगु११ धम्मघोसे य१२, अरक्खुरी चेव चंदझए१३।। १३०२।।
११. पियंगू य (ब, ला)।
१२. × (ब, ला)।
१३. चंदरुए (स), चंदघोसे य(हा)।
८९३. चंदजसा रायगिहे, वारत्तपुरे अभयसेण वारत्ते।
सुसुमार धुंधुमारे, अंगारवती य पज्जोते।। १३०३।।
८९४. भरुयच्छे जिणदेवो, भयंतमित्ते कुणाल भिक्खू य।
पइठाण सालवाहण, गुग्गुल१४ भगवं च णहवाणे।। १३०४।।
१४. गुग्गल (द)।
८९५. बारवती वेतरणी, धन्नंतरि भविय अभविए विज्जे।
कहणा य पुच्छितम्मी१५, गतिनिद्देसे य संबोधी।। १३०५।।
१५. ०यम्मि य (रा, स, हा)।
८९५/१. सो वाणरजूहवती, कंतारे सुविहिताणुकंपाए।
भासुरवरबोंदिधरो, देवो वेमाणिओ जातो१।। १३०६।।
१. गाथा ८९५/१ भी ८८०/१ की भांति उद्धृत गाथा के रूप में प्रतीत होती है। यह गाथा सामायिकनिर्युक्ति, (आवश्यक निर्युक्ति) में भी ५४७/१ के क्रमांक में आई है। इस गाथा के निगा न होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि निर्युक्तिकार ने ३२ योगसंग्रह के सभी कथानकों में कथा के पात्रों के नामों का केवल संकेत मात्र किया है, विस्तार नहीं अत: इस गाथा को निगा के क्रमांक में नहीं रखा गया है।
८९६. वाणारसीय२ कोट्ठे३, पासे गोवालि४ भद्दसेणे य।
नंदसिरी५ पउमसिरी, रायगिहे सेणिए वीरो।। १३०७।।
२. ०रसीइ (ब), ०रसीए (स)।
३. कुट्ठय (ब), कोट्ठय (स)।
४. गोवाल (रा, हा) ।
५. नंदि० (ब)।
८९७. बारमति अरिहमित्ते६, अणुद्धरी चेव तह य जिणदेवो।
रोगस्स य उप्पत्ती, पडिसेहो अत्तसंहारो।। १३०८।।
६. अरह० (हा)।
८९८. उज्जेणि देविलासुत७, अणुरत्ता लोयणा८ य पउमरहे।
संगयओ अणुमइया९, असियगिरी अद्धसंकासा।। १३०९।।
७. देवला० (हा)।
८. लोयणे (ब, स)।
९. मणु० (रा, हा)।
८९९. कोडीवरिस चिलाए, जिणदेवे रयणपुच्छ कहणा य।
सागेते सत्तुंजय१०, वीरे११ कहणा य संबोधी।। १३१०।।
१०. सत्तुंजे (रा, हा)।
११. वीर (अ, हा)।
९००. वाणारसीय१२ नगरी, अणगारे धम्मघोस धम्मजसे।
मासस्स य पारणगे, गोउल गंगा य१३ अणुकंपा१४।। १३११।।
१२. ०रसीइ (ब)।
१३. व (हा), उ (ब)।
१४. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में कुछ अतिरिक्त गाथाएं मिलती हैं। प्रारंभ की छ: गाथाओं के लिए ब और ला प्रति में 'गाथाषट्कं भा व्या' का उल्लेख है तथा बाद की गाथाओं के लिए कोई उल्लेख नहीं है। हाटी में टीकाकार ने प्रारंभिक आठ गाथाओं के लिए आह भाष्यकार: (भा २०५-१२, टी पृ. १५१-५३) का उल्लेख किया है तथा बाद की गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में दी हैं। ये गाथाएं मूल रूप से उत्तराध्ययन निर्युक्ति (संपा २५७-६२, मु २६७-७२) की हैं। भाष्य- गाथाओं के लिए देखें परि. १, गाथा सं. १६-२३।
९००/१. जहा जलंताइ कट्ठाइं, उवेहाइं न१५ चिरं जले।
घट्टिया घट्टिया झ त्ति, तम्हा सहह घट्टणं।। १३१२।।
१५. उ (हा)।
९००/२. सुचिरं पि वंकुडाइं१६, होहिंति अणुज्जुइज्जमाणाइं१७।
करमंदि१८ दारुयाइं, गयंकुसाकारविंटाइं।। १३१३।।
१६. वंक० (अ, ब)।
१७. अणुचइज्ज० (ला), अणुझइज्ज० (रा), अणुपमज्ज० (हा)।
१८. करमद्दि (हा)।
९०१. रायगिह मगहसुंदरि, मगहसिरी१ पउमसत्थपक्खेवो।
परिहरिय अप्पमत्ता, नट्टं गीतं२ न वि य चुक्का।। १३१४।।
१. ०सिरि (क, द)।
२. गेयं (स)।
९०१/१. पत्ते बसंतमासे३, आमोद पमोदए पवत्तम्मि४।
मोत्तूण कण्णियारे, भमरा सेवंति चूतकुसुमाइं।। १३१५।।
३. ०मासए (स)।
४. पवत्तयम्मि (अ)।
९०२. भरुयच्छम्मी५ विजए, नडपिडए६ वासवास नागघरे७।
ठवणा आयरियस्सा८, सामायारीपउंजणया।। १३१६।।
५. ०छम्मि उ (स), ०छम्मि य (अ, रा, हा)।
६. ०पडए (अ)।
७. नागहरे (ब)।
८. ०स्स उ (अ, हा)।
९०३. नगरं च सिंबवद्धण९, मुडिंबगो१० अज्जपुस्सभूती य।
आणवण११ पुस्समित्ते१२, सुहुमे झाणे विवादो१३ य।। १३१७।।
९. संब० (अ, ब, रा, ला)।
१०. मुंडिम्बय (हा), मुडंबिगो (रा)।
११. आयाण (अ, हा)।
१२. पूस० (क, द, हा)।
१३. विवागो (ब)।
९०४. रोहीडगं च नगरं, ललितागोट्ठी य रोहिणी गणिया।
धम्मरुइ कडुयदुद्धिय१४, दाणाययणे य कम्मुदए।। १३१८।।
१४. ०दोधिय (स)।
९०५. नगरी य चंपनामा, जिणदेवो सत्थवाह अहिछत्ता।
अडवीय१५ तेण अगणी, सावय संगाण वोसिरणं१६।। १३१९।।
१५. ०वीइ (ब)।
१६. ०रणा (हा)।
९०६. पायच्छित्तपरूवण, आहरणं तत्थ होंति धणगुत्ता।
आराहण मरुदेवा, ओसप्पिणिए पढमसिद्धो१७।। १३२०।।
पडिकमणनिज्जुत्ती सम्मत्ता
१७. इस गाथा के बाद 'तेत्तीसाए आसायणाहिं' सूत्र की व्याख्या में चार संग्रहणी गाथाओं का उल्लेख हस्तप्रतियों में मिलता है। चूर्णि में इन गाथाओं का संकेत नहीं है, केवल व्याख्या है। मुद्रित टीका में ये गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में हैं-
पुरतो पक्खासन्ने, गंताचिट्ठण-निसीयणायमणे।
आलोयण-पडिसुणणे, पुव्वालवणे य आलोए।।१।।
तह उवदंस निमंतण, खद्धाइयणे तहा अपडिसुणणे।
खद्ध त्ति य तत्थ गते, किं तुम तज्जाय नो सुमणे।।२।।
नो सरसि कहं छेत्ता, परिसं भेत्ता अणुट्ठियाइ कहे।
संथार-पाय घट्टण, चिट्ठुच्चसमासणे यावि।।३।।
अरहंताणं आसायणाय सज्झाऍ किंचि नाहीयं।
जा कंठसमुद्दिट्ठा, तेत्तीसासायणाओ उ।।४।।
दूसरी 'तह उवदंस' गाथा के बाद हस्तप्रतियों में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा और मिलती है। ब और ला प्रति में इसके लिए ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है-
एवं एयं होऊ, कहं कहं तस्स निसवणा हवइ।
तज्जाएण व हीलति, पुणो पुणो निट्ठुरं भणइ।।
९०७. असज्झाइयनिज्जुत्तिं१ वोच्छामी धीरपुरिसपण्णत्तं२।
जं नाऊण सुविहिता, पवयणसारं उवलहंति३।। १३२१।।
१. ०ज्जुत्ती (हा, स, अ)।
२. ०पण्णत्ति (ब)।
३. यह गाथा हाटी में निगा के क्रम में है, लेकिन टीकाकार ने इसकी कोई व्याख्या नहीं की है। चूर्णि में इस गाथा का कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं है। व्यवहारभाष्य, निशीथभाष्य एवं ओघनिर्युक्ति में जहां अस्वाध्याय निर्युक्ति की गाथाएं उद्धृत हैं, वहां भी यह गाथा नहीं है। ऐसा संभव लगता है कि अस्वाध्याय-निर्युक्ति के क्रम में यह गाथा बाद में जोड़ दी गयी है, जैसे पारिष्ठापनिकी निर्युक्ति सेे सम्बन्धित प्रथम गाथा। दोनों गाथाओं में केवल प्रथम चरण में अंतर है। दोनों की भाषा-शैली में पूर्णत: समानता है। ला और ब प्रति में इस गाथा के लिए ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है। इस उद्धरण से भी स्पष्ट है कि कभी यह गाथा अन्तकर्तृकी गाथा के रूप में प्रसिद्ध थी। चूंकि यह गाथा विषय के प्रारंभ में सम्बन्ध गाथा के रूप में प्रसिद्ध हो गयी है, अत: हमने इसे निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक में रखा है।
९०८. 'असज्झाइयं तु'४ दुविधं, आयसमुत्थं च परसमुत्थं च।
जं तत्थ परसमुत्थं , तं पंचविधं तु णातव्वं।। १३२२।।
४. ०झायं च (ब, अ, व्यभा ३१०१), निभा ६१९५।
९०९. संजमघाउप्पाते५, सादिव्वे वुग्गहे य सारीरे।
घोसणय मेच्छरण्णो, कोई छलितो पमादेणं६।। १३२३।।
५. ०उवघाए (हा)।
६. निभा ६१९६, व्यभा (३१०२) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- एतेसु करेमाणे, आणादि इमो तु दिट्ठंतो।। पाठ की दृष्टि से व्यभा का पाठ सम्यक् प्रतीत होता है।
९०९/१. मेच्छभय७ घोसणनिवे, हितसेसा ते उ दंडिता रण्णा।
एवं दुहओ दंडो, सुर पच्छित्ते इह परे य८।। १३२४।।
७. मिच्छ० (ब)।
८. निभा ६१९७, व्यभा (३१०३) में यह गाथा इस प्रकार मिलती है-
मेच्छभय घोसणनिवे, दुग्गाणि अतीह मा विणिस्सिहिहा।
फिडिता जे उ अतिगता, इतरे हियसेस निवदंडो।।
९०९/२. राया इव९ तित्थकरो, जाणवया साधु घोसणं सुत्तं।
मेच्छो१० य असज्झाओ, रतणधणाइं च नाणादी११।। १३२५।।
९. इह (हा, ब)।
१०. मिच्छो (ब, स)।
११. व्यभा ३१०४, निभा ६१९८।
९०९/३. थोवाऽवसेसपोरिसि, अज्झयणं१२ वावि जो कुणति सोच्चा१३।
णाणादिसारहीणस्स१४, तस्स छलणा तु संसारे१५।। १३२६।।
१२. मज्झ० (हा)।
१३. सोउं (स, व्यभा ३१०५)।
१४. ०साररहियस्स (हा, ब)।
१५. निभा ६१९९, गाथा ९०९/१-३—ये तीन गाथाएं हाटी में निगा के क्रमांक में हैं। चूर्णि में 'घोसणय मेच्छरण्णो त्ति अस्य व्याख्या' इस उल्लेख के साथ इन गाथाओं का संकेत एवं व्याख्या मिलती है, अत: ये गाथाएं ९०९ वीं गाथा के उत्तरार्ध की व्याख्या रूप हैं। ये भाष्य की गाथाएं होनी चाहिए, क्योंकि कथा का पूरा संकेत ९०९ वीं गाथा में हो चुका है। हमने इन गाथाओं को मूल निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ा है।
९१०. महिया१ य भिण्णवासे, सच्चित्तरए२ य संजमे तिविधे।
दव्वे खेत्ते काले, जहियं वा जच्चिरं सव्वं३।। १३२७।।
१. महिय त्ति धूमिगा, सा य कत्तियमग्गसिराइसु गब्भमासेसु हवइ सा य पडणसमकालं चेव सुहुमत्तणओ सव्वं आउकायभावियं करेति (हाटी)।
२. सचित्तरए त्ति अरण्णे वाउद्धुयपुढविरए त्ति भणियं होइ.... तस्स सच्चित्तलक्खणं वण्णओ ईसिं आयंबो दिसंतरे दीसइ(हाटी)।
३. निभा ६२००, व्यभा ३११०।
९११. दुग्गादितोसितनिवो, पंचण्हं देति इच्छियपयारं।
गहिते य देति मोल्लं, जणस्स आहारवत्थादी४।। १३२८।।
४. ०वत्थाइं (ब), (निभा ६२०१, व्यभा ३१०७) में इस गाथा का पूर्वार्ध इस प्रकार है- तो देति तस्स राया, नगरम्मी इच्छियं पयारं तू।
९१२. एक्केण तोसिततरो, गिहमगिहे तस्स सव्वहिं वितरे५
रत्थादीसु चउण्हं, 'एवं पढमं तु सव्वत्थ'६।। १३२९।।
५. पयारो (निभा ६२०२)।
६. एविधऽसज्झाइए उवमा (व्यभा ३१०८), इस गाथा के बाद सभी प्रतियों एवं टीका में (भा. २१६,२१७ पृ. १६२,१६३, संपा ३१,३२) दो भाष्य गाथाएं हैं। ला और ब प्रति में इनके लिए गाथाद्वयं भा. व्या का उल्लेख है। ये गाथाएं गा. सं. ९१० की व्याख्या में लिखी गई हैंं। अत: ९१० के बाद आनी चाहिए, लेकिन हस्तप्रतियों एवं टीका में इसी क्रम में ये गाथाएं मिलती हैं, अत: इनका यहां भी उल्लेख किया जा रहा है-
महिया तु गब्भमासे, सच्चित्तरजो तु ईसिआतंबो।
वासे तिन्नि पगारा, बुब्बुय-तव्वज्ज-फुसिता य।।
(निभा ६२०३, तु. व्यभा ३१११)
दव्वे तं चिय दव्वं, खेत्ते जहियं तु जच्चिरं काले।
ठाणादिभासऽभावे मोत्तुं उस्सासउम्मेसं।।
(तु. निभा ६२०४, व्यभा ३११२)
९१३. वासत्ताणाऽऽवरिता, निक्कारण७ ठंति कज्ज जतणाए।
हत्थऽच्छिंऽगुलिसण्णा, पोत्तावरिया८ च भासंति९।। १३३०।।
७. ०रणि (ब)।
८. पोत्तोव० (ब), निभा ६२०५।
९. व्यभा ३११३।
९१४. पंसू य मंसरुधिरे, केस-सिला वुट्ठि तह रउग्घाते।
'मंसरुहिरऽहोरत्तं'१०, अवसेसे जच्चिरं सुत्तं११।। १३३१।।
१०. ०रुहिरे अहो० (स, ब, हा)।
११. निभा ६२०६, व्यभा ३११४, प्रसा १४५३।
९१४/१. पंसू१२ अच्चित्तरओ, 'रयस्सिलाओ दिसा रउग्घातो'१३।
तत्थ सवाते निव्वातए य सुत्तं परिहरंति१४।। १३३२।।
१२. ध्ाूमागारो आपंडुरो रओ अच्चित्तो य पंसू भणइ (हाटी)।
१३. रयुग्घात ध्ाूलिपडण सव्वत्तो (निभा ६२०७) महास्कन्धावारगमनसमुद्भूत इव विस्रसापरिणामत: समन्ताद् रेणुपतनं रजउद्घातो भण्यते (हाटी)।
१४. ९१४/१,२-ये दोनों गाथाएं ९१४ वीं गाथा की व्याख्या रूप हैं, अत: भाष्य की होनी चाहिए। हाटी में ये गाथाएं निर्युक्ति-गाथा के क्रम में हैं, चूर्णि में भी ये व्याख्यात हैं। व्याख्यात्मक होने के कारण हमने इनको निर्युक्तिगाथा के मूल क्रमांक में नहीं जोड़ा है, फिर भी इस विषय में गहन शोध की अपेक्षा है। व्यभा ३११५, प्रसा १४५४।
९१४/२. साभाविय तिण्णि दिणा, सुगिम्हए निक्खिवंति जइ जोगं।
तो तम्मि पडंतम्मी१, करेंति२ संवच्छरज्झायं।। १३३३।।
१. पडंते वी (निभा ६२०८)।
२. कुणंति (व्यभा ३११६, निभा)।
९१५. गंधव्व दिसा विज्जुक्कगज्जिते जूव 'जक्ख-आलित्ते'३।
एक्केक्कपोरिसी गज्जितं तु दो पोरिसी हणति४।। १३३४।।
३. जक्खलित्ते य (व्यभा ३११७)।
४. निभा ६२०९, प्रसा १४५५, इसके बाद व्यभा (३११८) में एक गाथा और है।
९१६. दिसिदाह५ छिन्नमूलो, उक्क सरेहा६ पगासजुत्ता वा।
संझा छेदावरणो, तु जूवओ सुक्क दिण तिण्णि७।। १३३५।।
५. ०दाहु (ब, स)।
६. सदेहवण्णं रेहं करेंती जा पडइ सा उक्का, रेहविरहिया वा उज्जोयं करेंती पडइ सावि उक्का (हाटी)।
७. निभा ६२१०, व्यभा ३११९, प्रसा १४५६।
९१७. केसिंचि 'होंतऽमोहा'८, तु जूवओ 'ता य'९ होंति आइण्णा।
जेसिं तु अणाइण्णा, तेसिं 'किर पोरिसी तिण्णि'१०।। १३३६।।
८. होंति मोहा (ब, स), अमोहो आइच्चकिरण- विकारजणिओ (हाटी)।
९. ता व (निभा) ते य (व्यभा ३१२०)।
१०. खलु पोरिसी दोण्णि (व्यभा), दो पोरिसी हणति (निभा ६२११)।
९१८. चंदिमसूरुवरागे, निग्घाते गुंजिते अहोरत्तं।
संझाचउपाडिवए, जं जहिं११ सुगिम्हए नियमा१२।। १३३७।।
११. जहि (अ, ब)।
१२. निभा (६२१२), प्रसा १४५७, व्यभा (३१२१) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- चंदोॅ जहण्णेणट्ठ उ, उक्कोसं पोरिसी बि छक्कं।
९१८/१. आसाढी इंदमहो, कत्तिय सुगिम्हओ य बोद्धव्वे।
एते महामहा खलु, एतेसिं चेव१३ पाडिवया१४।। १३३८।।
१३. जाव (प्रसा १४५८)।
१४. निभा ६१८६, ९१८/१-४-ये चार गाथाएं मुद्रित हाटी में निगा के क्रम में हैं। सभी हस्तप्रतियों में भी ये गाथाएं मिलती हैं। ये गाथाएं ९१८वीं गाथा की व्याख्या के रूप में लिखी गयीं तथा बाद में जोड़ी गयी प्रतीत होती हैं। इसके कुछ प्रमाण इस प्रकार हैं-
• चूर्णि में भी ९१८/१, ४-इन दो गाथाओं को छोड़कर बाकी दो गाथाओं का कोई संकेत या व्याख्या नहीं मिलती।
• इन गाथाओं को निगा के क्रम में नहीं रखने से भी चालू विषय क्रम में कोई अंतर नहीं आता। ९१८वीं गाथा ९१९ वीं गाथा से संबद्ध है।
इन चारों गाथाओं को निर्युक्ति के मूल क्रमांक में नहीं रखा गया है।
९१८/२. कामं सुतोवओगो, तवोवहाणं अणुत्तरं भणितं।
पडिसेहितम्मि काले, तहावि खलु कम्मबंधाय१५।। १३३९।।
१५. निभा ६१८८।
९१८/३. छणियावसेसगेणं, पाडिवएसुं छणाणुसज्जंति।
महवाउलत्तणेणं, असारिताणं च सम्माणो।।१६ १३४०।।
१६. निभा ६१८९।
९१८/४. अन्नतरपमादजुतं, छलेज्ज अप्पिड्ढिओ न पुण जुत्तं।
अद्धोदहिट्ठिती पुण, छलेज्ज जतणोवउत्तं पि१।। १३४१।।
१. निभा ६१८७, देखें टिप्पण ९१८/१।
९१९. उक्कोसेण दुवालस, 'चंद जहण्णेण पोरिसी अट्ठ'२।
सूरो जहण्ण बारस, पोरिसि उक्कोस दो अट्ठ३।। १३४२।।
२. अट्ठ जहण्णेण पोरिसी चंदे (निभा ६२१३)।
३. प्रसा १४५९।
९२०. सग्गह निव्वुड एवं, सूरादी जेण 'होंतऽहोरत्ता'४।
आइण्णं दिणमुक्के, सोच्चिय दिवसो य राई य५।। १३४३।।
४. हुंति हो० (ब, स)।
५. निभा ६२१४, प्रसा १४६०, ९१९, ९२०-इन दो गाथाओं के स्थान पर व्यभा में कुछ अंतर के साथ तीन गाथाएं मिलती हैं। एक स्थान पर गाथा के पूर्वार्द्ध और उत्तरार्ध में व्यत्यय हो गया है, ऐसा प्रतीत होता है-
सूरो जहण्ण बारस, उक्कोसं पोरिसी उ सोलस उ।
सग्गह निव्वुड एवं, सूरादी जेणऽहोरत्ता।।
(व्यभा ३१२२)
आइण्णं दिणमुक्के, सो चिय दिवसो य राती य।
निग्घात गुंजितेसुं, सा चिय वेला उ जा पत्ता।।
(व्यभा ३१२३)
चउसंझासु न कीरति, पाडिवएसुं तधेव चउसुं पि।
जो तत्थ पुज्जती तू, सव्वहिं सुगिम्हओ नियमा।।
(व्यभा ३१२४)
९२१. वुग्गह दंडियमादी, संखोभे दंडिए य कालगते।
अणरायए य सभए, जच्चिर 'निद्दोच्चऽहोरत्तं'६।। १३४४।।
६. निदुच्च० (ब), निभा ६२१५, व्यभा ३१२५, प्रसा १४६१।
९२२. सेणाहिवई७ भोइय, मयहर८ पुंसित्थिमल्लजुद्धे य।
लोट्टादिभंडणे९ वा, गुज्झग उड्डाहमचियत्तं।। १३४५।।
७. सेणाहिव (निभा ६२१६)।
८. महयर (व्यभा ३१२६)
९. लुट्ठाइ० (ब, स)।
९२३. तद्दिवसभोइगादी, अंतो सत्तण्ह जाव सज्झाओ।
अणहस्स य हत्थसतं, दिट्ठिविवित्तम्मि सुद्धं तु१०।। १३४६।।
१०. निभा ६२१७, प्रसा १४६२, व्यभा ३१२७ में यह गाथा इस प्रकार मिलती है-
दंडिय कालगयम्मी, जा संखोभो न कीरते ताव।
तद्दिवस भोइ महयर, वाडगपति सेज्जतरमादी।।
९२४. मयहरपगते बहुपक्खिते११ य सत्तघरअंतरमते वा१२।
निद्दुक्ख त्ति य गरिहा, न पढंति१३ सणीयगं वावि१४।। १३४७।।
११. बहुपक्खिउ त्ति बहुसयणो (हाटी)।
१२. व्यभा (३१२८) में गाथा का पूर्वार्द्ध इस प्रकार मिलता है- पगत-बहुपक्खिए वा, सत्तघरंतरमते व तद्दिवसं।
१३. करेंति (निभा ६२१८)।
१४. प्रसा १४६३, व्यभा (३१२९) में इस गाथा के बाद एक गाथा और मिलती है-
हत्थसयमणाहम्मी, जइ सारियमादि तू विगिंचेज्जा।
तो सुद्धं अविवित्ते, अन्नं वसहिं विमग्गंति।।
९२५. सागारियादिकहणं, अणिच्छ रत्ति वसभा विगिंचंति१।
विक्खिण्णे व समंता, जं दिट्ठ सढेतरा सुद्धा२।। १३४८।।
१. ०चेंति (निभा ६२१९)।
२. व्यभा (३१३०) में यह गाथा इस प्रकार मिलती है-
अण्णवसहीय असती, ताधे रत्ति वसभा विगिंचंति।
विक्खिण्णे व समंता, जं दिट्ठ सढेतरे सुद्धा।।
९२६. सारीरं पि य दुविधं, माणुस-तेरिच्छगं३ समासेणं४।
तेरिच्छं 'तत्थ तिहा'५, जल-थल-खहजं 'चउद्धा उ'६।। १३४९।।
३. तेरिच्छियं (हा, रा), तेरिच्छिगं (व्यभा ३१३१)।
४. च नायव्वं (क, द)।
५. पि य तिविधं (निभा ६२२०)।
६. पुणो चउहा (व्यभा), व्यभा (३१३२) में इसके बाद एक गाथा और मिलती है-
चम्मरुधिरं च मंसं, अट्ठि पि य होति चउविगप्पं तु।
अहवा दव्वादीयं, चउव्विहं होति नायव्वं।।
९२७. पंचेंदियाण दव्वे, खेत्तेॅ सट्ठिहत्थ पोग्गलाइण्णं।
तिकुरत्थ७ महंतेगा, नगरे बाहिं तु गामस्स८।। १३५०।।
७. तिहिं कुरत्थाहिं अंतरियं सुज्झइ, आरओ न सुज्झइ अणंतरं दूरट्ठियं न सुज्झइ (हाटी)।
८. निभा ६२२१, व्यभा ३१३३, प्रसा १४६४।
९२८. काले तिपोरिसऽट्ठ९ व, भावे सुत्तं तु नंदिमादीयं।
सोणिय मंसं चम्मं, 'अट्ठी वि'१० य होंति चत्तारि११।। १३५१।।
९. तिपोरसिऽट्ठ (अ, ला, हा), ०रिसि अट्ठ (स)।
१०. अट्ठीणि (निभा ६२२२)।
११. प्रसा १४६५, व्यभा (३१३४) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- बहि धोय-रद्ध-पक्के, वूढे वा होति सुद्धं तु।।
९२९. अंतो बहिं च धोतं, सट्ठीहत्थाउ१२ पोरिसी तिन्नि।
'महकाएऽहोरत्तं'१३, रद्धे वूढे य सुद्धं तु१४।। १३५२।।
१२. ०हत्थाणि (निभा ६२२३)।
१३. ०काए अहो० (हा, अ, ब)।
१४. प्रसा १४६६ च (क), ९२९,९३०-इन दोनों गाथाओं के स्थान पर व्यभा में निम्न दो गाथाएं मिलती हैं-
अंतो पुण सट्ठीणं, धोतम्मी अवयवा तहिं होंति।
तो तिण्णि पोरिसीओ, परिहरितव्वा तहिं होंति।।
व्यभा ३१३५
महकाएऽहोरत्तं, मज्जारादीण मूसगादिहते।
अविभिन्ने भिन्ने वा, पढंति एगे जइ पलाति।।
व्यभा ३१३६
९३०. बहिधोत-रद्ध-पक्के१५, अंतो च्धोते तु'१६अवयवा होंति।
महकाय बिरालादी, अविभिन्ने केइ णेच्छंति१७।। १३५३।।
१५. सुद्धे (निभा ६२२४)।
१६. धोतम्मि (निभा)।
१७. इच्छंति (अ, ब, हाटी), इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों एवं हाटी (भा. २१८ पृ. १६८) में निम्न भाष्य गाथा मिलती है-
मूसादिमहाकायं, मज्जारादी हयाघयण केई।
अविभिण्णे गिण्हेतुं, पढंति एगे जइ पलाति।।
निभा ६२२५
९३१. अंतो बहिं च भिण्णं१, अंडगबिंदू२ तहा वियाता य।
रायपह वूढ सुद्धे, परवयणे साणमादीणि३।। १३५४।।
१. भिन्नं ति वा उज्झियं ति वा एगट्ठं (हाटी)।
२. बिंदुपरिमाणमेत्तेण हीणेण अहिययरेण वा असज्झाओ भवइ पुच्छा, उच्यते, मच्छियाए पाओ जहिं निबुड्डइ तं असज्झाइयपमाणम् (हाटी)।
३. निभा ६२२६, ०मादीणं (हाटी), व्यभा ३१३७, इस गाथा के बाद तीन भाष्यगाथाएं (हाटीभा २१८- २०) और हैं। ला और ब प्रति में गाथात्रयं भा व्या का उल्लेख है। द्र. परि. १ भाष्यगाथा ३३-३५ टीकाकर ने भी इस गाथा की व्याख्या में 'व्याख्या त्वस्या भाष्यकार एवं प्रतिपदं करिष्यति' का उल्लेख किया है-
अंडगमुज्झितकप्पे, न य भूमि खणंति इहरहा तिण्णि।
असज्झाइयपमाणं, मच्छियपादो जहिं खुप्पे।।
(निभा ६२२७, व्यभा ३१३८)
अजराउ तिन्नि पोरिसि, जराउगाणं जरे पडे तिन्नि।
रायपह बिंदु पडिए, कप्पइ वूढे पुणऽन्नत्थ।।
इस गाथा का उत्तरार्ध व्यभा (३१३९) में इस प्रकार है- निज्जंतुवस्स पुरतो, गलितं जदि निग्गलं होज्जा।।
निभा (६२२८) में इसका चौथा चरण इस प्रकार है-कप्पति अण्णत्थ पुण वूढे।।
व्यभा (३१४०-४२) में तीन अतिरिक्त गाथाएं और हैं।
जदि फुसति तहिं तुंडं, जदि वा लेच्छारिएण संचिट्ठे।
इहरा न होति चोदग!, वंतं वा परिणतं जम्हा।।
(निभा ६२२९, व्यभा ३१४३)
९३२. माणुस्सगं चउद्धा, अट्ठि मोत्तूण सतमहोरत्तं।
परियावण्णविवण्णे, सेसे तिग सत्त अट्ठेव४।। १३५५।।
४. निभा ६२३०, व्यभा ३१४४, प्रसा १४६९।
९३३. 'रत्तुक्कडा उ'५ इत्थी, अट्ठदिणा तेण सत्त सुक्कऽधिए।
तिण्ह६ दिणाण परेणं, अणोउगं तं महोरत्तं७।। १३५६।।
५. ०क्कडया (व्यभा ३१४५)।
६. तिन्नि (स, हा, क, द)।
७. निभा ६२३१, प्रसा १४७०।
९३४. 'दंते दिट्ठ'८ विगिंचण, सेसट्ठी९ बारसेव वासाइं१०।
झामित वूढे, सीताण११, 'पाणरुद्दे य मायहरे'१२।। १३५७।।
८. ०दिट्ठी (हा), दिट्ठे दंते (चू), जइ दंतो पडिओ सो पयत्तओ गवेसियव्वो जइ दिट्ठो तो हत्थसया उपरि विगिंचिज्जइ,अह ण दिट्ठो तो उग्घाडकाउस्सग्गं काउं सज्झायं करेंति।
९. सेसट्ठिग (व्यभा ३१४६, निभा)।
१०. वरिसाणि (निभा), वरिसाइं (व्यभा) वासाणि (द)।
११. सीयाणे त्ति सुसाणे (हाटी)।
१२. ०माइहरे (द, ला, रा), पाणमादी य रुद्दघरे (निभा ६२३२) ०मादीण रुद्द० (व्यभा), इस गाथा के बाद एक भाष्य गाथा (हाटीभा २२२) सभी हस्तप्रतियों एवं टीका में मिलती है। ला और ब प्रति में इसके लिए भा व्या का उल्लेख है। द्र. परि. १ भाष्य गाथा ३७, टीकाकार भी इस गाथा के प्रारंभ में 'पश्चार्द्धस्य तु भाष्यकार एव व्याख्यां कुर्वन्नाह' का उल्लेख करते हैं-
सीताणे जं दड्ढं, न तं तु मोत्तूणऽणाहनिहताइं।
आडंबरे य रुद्दे, माइसु हेट्ठट्ठिया वारा।।
निभा ६२३३, व्यभा ३१४७
९३५. आवासितं च वूढं, सेसे दिट्ठम्मि मग्गण विवेगो।
सारीर-गाम-वाडग, साहीइ१३ न नीणितं जाव।। १३५८।।
१३. साहीउ (निभा ६२३४), यह गाथा व्यभा में नहीं है।
९३६. असिवोमाघतणेसुं>१, बारस अविसोहितम्मि न करेंति।
झामित वूढे कीरति, आवासिय-सोधिते२ चेव३।। १३५९।।
१. आघातणं ति जत्थ वा महासंगामे मया बहू (हाटी)।
२. मग्गिते (निभा ६२३५)।
३. व्यभा ३१४८, इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में एक भाष्य गाथा २२३ और है। टीकाकार ने इसके लिए 'तथा चाह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। ला और ब प्रति में भा व्या का उल्लेख है-
डहरग्गाममतेसुं, न करेंती जाहिं न नीणितं होति।
पुरगामे च महंते, वाडगसाही परिहरंति।।
व्यभा ३१४९ में इसका प्रथम चरण 'डहरग्गाममयम्मी' तथा निभा ६२३६ में 'डहरग्गामम्मि मते' है। व्यभा में इसके बाद दो गाथाएं (३१५०, ३१५१) और मिलती हैं।
९३६/१. निज्जंतं मोत्तूणं, परवयणे पुप्फमादि पडिसेहो।
जम्हा चउप्पगारं, सारीरमओ न वज्जेंति४।। १३६०।।
४. निभा ६२३७, व्यभा ३१५२ में यह गाथा कुछ अंतर के साथ इस प्रकार है-
भण्णति मययं तु तहिं, निज्जंतं मोत्तु होतऽसज्झायं।
जम्हा चउप्पगारं, सारीरमओ न वज्जेंति।।
यह गाथा बाद में प्रक्षिप्त सी लगती है। टीका में यह गाथा निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में है। चूर्णि में भी यह गाथा व्याख्यात है, लेकिन व्याख्यात्मक एवं मतान्तर प्रस्तुत करने के कारण हमने इस गाथा को निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में रखा गया है।
९३७. एसो उ असज्झाओ, तव्वज्जियऽझाओॅ५ तत्थिमा जतणा६।
कालपडिलेहणाए, गंडगमरुगेहि७ दिट्ठंतो८।। १३६१।।
५. तव्वज्जिओ झाओ (ब)।
६. मेरा (निभा ६२३८)।
७. दंडग० (क, द), ०मरुगेण (निभा)।
८. व्यभा (३१५३) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- सज्झाइए वि कालं, कुणति अपेहित्तु चउलहुगा।
९३८. पंचविहमसज्झायस्स९, जाणणट्ठाय पेहते कालं।
चरिमा चउभागऽवसेसियाइ भूमिं तओ पेहे१०।। १३६२।।
९. ०विह अस० (ब, हा, ला)।
१०. निभा ६२३९, तु ओनि ६३२, व्यभा में इस गाथा के स्थान पर निम्न दो गाथाएं मिलती हैं-
पंचविधमसज्झायस्स, जाणणट्ठाय पेहए कालं।
काए विहीय पेहे, सामायारी इमा तत्थ।।
चउभागऽवसेसाए चरिमाए पोरिसीए उ।
तओ तओ तु पेहेज्जा, उच्चारादीण भूमीओ।।
(व्यभा ३१५५, ३१५६)
९३९. अधियासिताय११ अंतो, आसन्ने 'चेव मज्झ दूरे वा'१२।
तिण्णेव अणहियासी, अंतो छच्छच्च बाहिरओ।। १३६३।।
११. ०ताइं (स, द, क, हा)।
१२. मज्झ दूरेॅ तिण्णि भवे (निभा ६२४०), मज्झि तह य दूरे य (क, द), व्यभा ३१५७।
९४०. एमेव य पासवणे, बारस चउवीसतिं तु पेहित्ता।
कालस्स य तिन्नि भवे, अह सूरो अत्थमुवयाति१३।। १३६४।।
१३. व्यभा ३१५८, निभा ६२४१, ओनि ६३४, चूर्णि में इस गाथा का संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त व्याख्या मिलती है।
९४१. अह१ पुण निव्वाघातं२, आवासं३ तो करेंति सव्वे वि।
सड्ढादिकहण वाघातयाइ पच्छा गुरू ठंति४।। १३६५।।
१. जइ (क, स, ओनि), जदि (व्यभा ३१५९)।
२. ०घाओ (हा, स, ब, ओनि ६३५)।
३. आवस्सं (व्यभा)।
४. निभा ६२४२।
९४२. सेसा उ जहासत्तिं५, आपुच्छित्ताण ठंति सट्ठाणे।
सुत्तत्थझरणहेतुं६, आयरियठितम्मि७ देवसियं८।। १३६६।।
५. ०सत्ती (व्यभा ३१६०, निभा ६२४३)।
६. ०त्थकरण० (हा)।
७. ०रिए ठि० (स), ०रिइ ठि० (ब)।
८. ओनि ६३६।
९४३. जो होज्ज उ असमत्थो, बालो वुड्ढो 'गिलाण परितंतो'९।
सो 'विकहाऍ विरहितो'१०, 'अच्छेज्जा निज्जरापेही'११।। १३६७।।
९. व रोगिओ वावि (व्यभा ३१६१)।
१०. आवस्सगजुत्तो (व्यभा, ओनि ६३७), विगहाइ वि० (ब, स)।
११. ठाएज्जा जा गुरू ठंति (निभा ६२४४)।
९४४. 'आवासगं१२ तु काउं'१३, जिणोवदिट्ठं गुरूवदेसेणं।
तिण्णि थुती पडिलेहा, कालस्स 'विधी इमो'१४ तत्थ१५।। १३६८।।
१२. आवस्सगं (स)।
१३. आवासग काऊणं (निभा ६२४५), आवस्सय काऊणं (व्यभा ३१६२)।
१४. इमा विही (हा, ब), इमो विधी (व्यभा, निभा)।
१५. ओनि ६३८।
९४५. दुविधो य१६ होति कालो, वाघातिम एतरो य णातव्वो।
वाघात घंघसालाऍ, घट्टणं सड्ढकहणं१७ वा१८।। १३६९।।
१६. उ (ब)।
१७. धम्मक० (व्यभा ३१६३)।
१८. निभा (६२४६), ओनि ६३९।
९४६. वाघाते ततिओ सिं, दिज्जति तस्सेव ते निवेदेंति१९।
इतरे२० पुच्छंति दुवे, जोगं कालस्स घेच्छामो२१।। १३७०।।
१९. निवेइंति (स)।
२०. इहरा (ब, व्यभा ३१६४)।
२१. काहामो (व्यभा), निभा (६२४७) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है- णिव्वाघाते दोण्णि उ, पुच्छंति उ काल घेच्छामो, तु. ओनि ६४०।
९४७. 'आपुच्छण कितिकम्मे'२२, आवस्सिय२३ 'खलिय पडिय'२४ वाघाते।
इंदिय दिसा य तारा, वासमसज्झाइयं चेव२५।। १३७१।।
२२. कितिकम्मे आपुच्छण (व्यभा ३१६५)।
२३. आवासिय (हा, ब, व्यभा ), ०सित (निभा ६२४८)।
२४. पडियरिय (हा)।
२५. ओनि ६४१।
९४८. जदि पुण गच्छंताणं१, छीयं जोतिं२ 'च तो'३ नियत्तंति।
निव्वाघाते दोण्णि उ, अच्छंति दिसा निरिक्खंता४।। १३७२।।
१. वच्चंताणं (द, ओनि ६४२)।
२. जोई (ब, ला, अ)।
३. ततो (हा)।
४. निरक्खंति (ला), निभा ६२४९, इस गाथा के स्थान पर व्यभा (३१६७-६९) में तीन गाथाएं मिलती हैं-
एवं आवासा सेज्जमादि वितहं खलिते य पडिते य।
णिंताण छीय जोती, व होज्ज ताधे नियत्तेंति।।
अह पुण निव्वाघातं, ताहे वच्चंति कालभूमिं तु।
जदि तत्थ गोणमादी, संसप्पादीव तो एंति।।
एमादिदोसरहिते, संडासादी पमज्जिउ निविट्ठो।
अच्छंति निलिच्छंतो, दो दो तु दिसा दुयग्गा वि।।
९४९. सज्झायमचिंतेंता, कणगं५ दट्ठूण पडिनियत्तेंति६।
'पत्ते य'७ दंडधारी, मा बोलं 'गंडए उवमा'८।। १३७३।।
५. करणं (ला)।
६. तो नियत्तेंति (निभा ६२५०, ओनि ६४४)।
७. वेलाए (ओनि)।
८. दंडएणुवमा (द), व्यभा (३१७०) में कुछ अंतर के साथ यह गाथा इस प्रकार मिलती है-
सज्झायमचिंतेंता, कविहसिते विज्जुगज्जि उक्का वा।
कणगम्मि य कालवधो, दिट्ठेऽदिट्ठे इमा मेरा।।
इसी गाथा की व्याख्या में व्यभा (३१७१-७३) में तीन गाथाएं और मिलती हैं।
९५०. आघोसिते बहूहिं, सुतम्मि सेसेसु निवडती९ दंडो१०।
अह तं बहूहिं न सुतं, 'दंडिज्जति गंडगो ताहे'११।। १३७४।।
९. ०डए (हा)।
१०. निभा (६२५१) में इस गाथा का पूर्वार्ध इस प्रकार है- गंडगघोसित बहुगेहिं, सुतम्मी सेसगाण दंडो उ।
११. तो डंडो गंडगे होति (निभा), व्यभा (३१७४) में यह गाथा पाठ-परिवर्तन के साथ मिलती है-
जध गंडगमुग्घुट्ठे, बहूहि असुतम्मि गंडए दंडो।
अह थोवेहिं न सुतं, निवयति तेसिं ततो दंडो।।
व्यभा में इसके बाद एक गाथा (३१७५) और मिलती है, ओनि ६४५।
९५१. पियधम्मो दढधम्मो, संविग्गो१२ चेव ऽवज्जभीरू य।
खेयण्णो१३ य अभीरू१४, कालं पडिलेहते साधू१५।। १३७५।।
१२. निच्चं संसारउव्विग्गो संविग्गो (चू)।
१३. कालविही जाणगो खेदण्णो (चू)।
१४. सत्तवंतो अभीरु (चू)।
१५. साहू (ओनि ६४७, निभा ६२५२), (व्यभा ३१७६, ३१७७) में इस गाथा के स्थान पर निम्न दो गाथाएं मिलती हैं-
ताहे कालग्गाही, उट्ठेति गुणेहिमेहि जुत्तो तु।
पियधम्मो दढधम्मो, संविग्गो ऽवज्जभीरू य।।
खेयण्णो य अभीरू, एरिसओ सो उ कालगाही तु।
उट्ठेति गुरुसगासं, ताधे विणएण सो एति।।
९५२. कालो संझा य तहा, दो वि समप्पेंति जह समं चेव।
तह तं तुलेंति कालं, 'चरिमदिसं वा असंझागं'१६।। १३७६।।
१६. चरिमं च दिसं असज्झाए (हा), चरम० (ब, रा, ला), ओनि ६४६, निभा ६२५३।
९५३. आउत्तपुव्वभणिते१, अणपुच्छा खलित-पडित-वाघाते।
भासंतमूढसंकित२, इंदियविसए य३ अमणुण्णे४।। १३७७।।
१. ०भणियं (हा, ब, ला)।
२. घोसंत० (ओनि ६४८)।
३. तु (हा), वि (ओनि)।
४. निभा ६२५४।
९५४. निसीहिया नमुक्कारे, काउस्सग्गे य पंचमंगलए।
कितिकम्मं५ च करेत्ता, बितिओ कालं तु पडियरती६।। १३७८।।
५. कितिकम्मं ति बारसावत्तं वंदणं देइ (हाटी)।
६. निभा ६२५५, ओनि (६४९) में इस गाथा का उत्तरार्ध इस प्रकार है-पुव्वाउत्ता सव्वे, पट्ठवण- चउक्कनाणत्तं। व्यभा (३१७८) में कुछ अंतर के साथ यह गाथा इस प्रकार मिलती है-
तिण्णि य निसीहियाओ, नमणुस्सग्गो य पंचमंगलए।
कितिकम्मं तह चेव य, काउं कालं तु पडियरती।।
९५५. थोवावसेसियाए, संझाए ठाति उत्तराहुत्तो।
चउवीसग-दुमपुप्फिय७ पुव्वगमेक्केक्कियदिसाए८।। १३७९।।
७. दुमपत्तिय (ला)।
८. ओनि ६५०, निभा ६२५६, व्यभा (३१७९, ३१८०) में इस गाथा के स्थान पर निम्न दो गाथाएं प्राप्त होती हैं-
थोवावसेसियाए, संझाए ठाति उत्तराहुत्तो।
दंडधरो पुव्वमुहो, ठायति दंडंतरा काउं।।
गहणनिमित्तुस्सग्गं, अट्ठुस्सासे य चिंतितुस्सारे।
चउवीसग-दुमपुप्फिय, पुव्विग एक्केक्क य दिसाए।।
९५६. बिंदू य छीयऽपरिणत, च्सगणे वा संकिते भवे तिण्हं'९।
भासंत१० मूढ संकिय, इंदियविसए य अमणुण्णे११।। १३८०।।
९. भय-रोमंचेव होति कालवधो (व्यभा ३१८१)।
१०. भासंति (ब)।
११. निभा ६२५७, ओनि (६५१) में उत्तरार्ध और पूर्वार्द्ध में क्रम व्यत्यय के साथ यह गाथा निम्न रूप में मिलती है-
भासंत मूढ संकिय, इंदियविसए य होइ अमणुन्ने।
बिंदू य छीयऽपरिणय, सगणे वा संकियं तिण्हं।।
व्यभा में इस गाथा की व्याख्या में ६ गाथाएं और हैं। द्र. व्यभा ३१८२-८७
९५६/१. मूढो व दिसऽज्झयणे१२, भासंतो यावि१३ गिण्हति न सुज्झे।
अन्नं च दिसऽज्झयणं, संकंतोऽणिट्ठविसए य१४।। १३८१।।
१२. दिसि० (अ, द, रा, हा)।
१३. वावि (निभा ६२५८)।
१४. वा (हा, ब, द, ओभा ३०९), यह गाथा ९५६ की व्याख्या रूप है। मुद्रित हाटी (१३८१) में यह निगा के क्रम में है। इस गाथा के प्रारंभ में टीकाकार अपनी व्याख्या में 'पच्छद्धस्स पूर्वं न्यस्तस्य वा विभासा' का उल्लेख करते हैं। विभाषा शब्द इस गाथा को भाष्यकृद् होने की सूचना देता है। ओभा ३०९ में भी इस गाथा के लिए 'भाष्यकार: किञ्चिद्व्याख्यानयन्नाह' का उल्लेख करते हैं, अत: व्याख्यात्मक होने से हमने इसे निर्युक्ति गाथा के मूल क्रम में नहीं रखा है।
९५७. जो गच्छंतम्मि१ विही, आगच्छंतम्मि होति सो चेव।
जं एत्थं णाणत्तं, तमहं वोच्छं समासेणं२।। १३८२।।
१. वच्चंतम्मि (चू. निभा ६२५९, ओनि ६५२)।
२. व्यभा ३१८८, इस गाथा के लिए आवश्यक चूर्णि (पृ. २३३) निचू (भा. ४ पृ. २४३) तथा हाटी (पृ. १७३) में 'एसा भद्दबाहुकता गाहा' का उल्लेख है। इस गाथा के बाद दो गाथाएं सभी हस्तप्रतियों तथा हाटी में मिलती है। ला, ब और रा प्रति में इन दोनों गाथाओं के लिए 'इयं सिद्धसेनक्षमाश्रमणकृता व्या' का उल्लेख मिलता है। टीका में भी यही उल्लेख है-
निसीहिया य आसज्ज, अकरणे खलिय-पडित वाघाते।
अपमज्जिय भीए वा, छीए छिन्ने व कालवहो।।
गोणाइकालभूमीइ, हुज्ज संसप्पगा व उट्ठेज्जा।
कविहसित विज्जुगम्मि य, गज्जित उक्काइ कालवधो।
तु. निभा ६२६०,६२६१
९५८. इरियावहिया हत्थंतरे वि मंगलनिवेदणा३ दारे४।
सव्वेहि वि पट्ठविते, पच्छा करणं अकरणं वा५।। १३८३।।
३. ०दणं (निभा ६२६२)।
४. समयं (व्यभा ३१९०)।
५. ओनि (६५४) में गाथा का पूर्वार्द्ध इस प्रकार है- आगम इरियावहिया, मंगलआवेयणं तु मरुनायं।
९५९. सन्निहिताण वडारो, पट्ठवित पमादि६ णो दए कालं।
बाहिठिते पडियरते७, 'पविसति ताहे य'८ दंडधरो९।। १३८४।।
६. पमाय (ओनि ६५५)।
७. ०चरते (निभा ६२६३)।
८. ०विसई ताए वि (हा)।
९. व्यभा ३१९१।
९६०. पट्ठवित वंदिते१० वा११, ताहे पुच्छंति किं सुतं भंते!।
ते वि य कहंति१२ सव्वं, जं जेण सुतं व दिट्ठं वा१३।। १३८५।।
१०. वंदए (ब)।
११. या (ओनि ६५६)।
१२. कहेंति (निभा, व्यभा)।
१३. व्यभा ३१९२, निभा ६२६४।
९६१. एगस्स दोण्ह वा१४ संकितम्मि कीरति न कीरते तिण्हं।
सगणम्मि संकिते परगणम्मि१५ गंतुं न पुच्छंति१६।। १३८६।।
१४. व (ओनि ६५७)।
१५. ०गणं तु (हा, व्यभा ३१९३)।
१६. निभा ६२६५।
९६२. कालचतुक्के१७ नाणत्तगं तु पादोसियम्मि सव्वे वि।
समगं१८ पट्ठवयंती१९, सेसेसु समं च विसमं वा२०।। १३८७।।
१७. ०क्कं (द)।
१८. समयं (निभा ६२६६)।
१९. ०यंति य (द)।
२०. ओनि ६५८, इस गाथा के स्थान पर व्यभा (३१९४) में निम्न गाथा मिलती है-
पादोसितो अभिहितो, इदाणि सामन्नतो तु वोच्छामि।
कालचउक्कस्स वि तू, उवघायविधी उ जो जस्स।।
९६३. इंदियमाउत्ताणं, हणंति कणगा उ तिण्णि१ उक्कोसं।
वासासु य तिन्नि दिसा, उडुबद्धे२ तारगा तिन्नि।। १३८८।।
१. सत्त (ओनि ६५९, व्यभा ३१९५)।
२. उदु० (निभा ६२६७), उउ० (हा, ब)।
९६३/१. कणगा हणंति कालं, ति पंच सत्तेव घिं३-सिसिरवासे।
उक्का उ सरेहागा, 'रेहारहितो भवे कणगो'४।। १३८९।।
३. गिम्हि (हा), यह गाथा अ प्रति में नहीं है।
४. पगासजुत्ता व नायव्वा (निभा ६२६८), व्यभा ३१९६, ओभा ३१०, ९६३/१-३-ये तीनों गाथाएं सभी हस्तप्रतियों तथा मुदित टीका में निर्युक्तिगाथा के क्रम में हैं, किन्तु ये गाथाएं इंदियमाउत्ताणं गा. ९६३ की व्याख्या रूप हैं। व्याख्यात्मक होने के कारण ये भाष्य की होनी चाहिए। हाटी, निभा तथा आवश्यकनिर्युक्ति की चूर्णि में इस गाथा के आगे 'अस्य व्याख्या' का उल्लेख है तथा ओनि के टीकाकार तो स्पष्ट रूप से इसे भाष्य की ही मानते हैं। ओनिटी प २०५ में उल्लेख है कि 'इदानीमेनामेव गाथां भाष्यकृद् व्याख्यानयति' अत: इस उल्लेख से स्पष्ट है कि ये तीनों गाथाएं भाष्य की होनी चाहिए।
इन गाथाओं के निर्युक्तिगत न होने का एक कारण यह भी है कि गा. ९६३ का तृतीय चरण गा. ९६३/२ के प्रथम चरण में अक्षरश: पुनरुक्त हुआ है। निर्युक्तिकार अपनी रचना में यह पुनरुक्ति नहीं करते। भाष्यकार अनेक बार निर्युक्ति का पूरा चरण अपनी रचना का अंग बना लेते हैं। अधिक संभव लगता है कि ये गाथाएं भाष्य की थीं, किन्तु बाद में निर्युक्ति गाथाओं के साथ जुड़ गईं, फिर भी इस संदर्भ में और भी खोज की आवश्यकता है।
९६३/२. वासासु य५ तिन्नि दिसा, हवंति पाभातियम्मि कालम्मि६।
सेसेसु तीसु७ चतुरो, उडुम्मि८ चतुरो चउदिसिं९ पि।। १३९०।।
५. व (निभा ६२६९)।
६. व्यभा (३१९७) में इस गाथा का पूर्वार्द्ध इस प्रकार है- वासासु पाभातिए, तिण्णि दिसा जइ पगासजुत्ता उ।
७. तिसु वि (व्यभा)।
८. उउम्मि (ब, ओभा ३११, सर्वत्र), × (ला)।
९. ०दिसं (ब)।
९६३/३. तिसु तिन्नि तारगाओ, उडुम्मि पाभातिए अदिट्ठे वि।
वासासु अतारगाउ१०, चउरो छन्ने११ निविट्ठो वि१२।। १३९१।।
१०. तारगाओ (हा)।
११. छिन्ने (ला)।
१२. निभा ६२७०, ओभा ३१२, व्यभा ३१९८।
९६४. ठाणासति१३ बिंदूसु य, गेण्हति१४ विट्ठो वि पच्छिमं कालं।
पडियरति बाहि१५ एक्को, 'एक्को अंतट्ठिओ गिण्हे'१६।। १३९२।।
१३. ठागासति (चू, निभा ६२७१)।
१४. गिण्हं (हा)।
१५. बहिं (हा, ला, व्यभा ३१९९)।
१६. गेण्हति अंतट्ठितो एक्को (निभा), ओनि ६६१।
९६५. 'पादोसियऽड्ढरत्ते'१, उत्तरदिसि पुव्व पेहते कालं।
वेरत्तियम्मि भयणा, पुव्वदिसा पच्छिमे काले२।। १३९३।।
१. ०सिय अड्ढ० (ओनि ६६२)।
२. व्यभा ३२००, निभा ६२७२ ।
९६६. कालचउक्कं 'उक्कोसेण जहण्णेण'३ तिगं तु बोद्धव्वं।
बीयपदेणं तु दुगं, माया-मय-विप्पमुक्काणं४।। १३९४।।
३. उक्कोसएण जहण्ण (हा), ०जहन्नि (ब)।
४. व्यभा (३२०१) और निभा (६२७३) में गाथा के उत्तरार्ध में निम्न पाठभेद हैं-बितियपदम्मि दुगं तू, माइट्ठाणा विमुक्काणं। व्यभा (३२०२) में इसके बाद निम्न अतिरिक्त गाथा है-
पादोसिएण सव्वे, पढमं पोरिसि करेंति सज्झायं।
ताधे उ सुत्तइत्ता, सुवंति जग्गंति वसभा उ।।
९६७. फिडितम्मि अड्ढरत्ते५, कालं घेत्तुं सुवंति जागरिता।
ताहे गुरू गुणंती६, चउत्थ सव्वे गुरू सुवति।। १३९५।।
५. अद्ध० (व्यभा ३२०३, निभा ६२७४)।
६. × (स), गुणेंती (निभा)।
९६८. गहितम्मि अड्ढरत्ते७, वेरत्तिय अगहिते भवे८ तिण्णि९।
वेरत्तिय अड्ढरत्ते, अतिउवओगा भवे दोण्णि।। १३९६।।
७. अद्ध० (निभा ६२७५)।
८. भवइ (हा)।
९. दोण्णि (स), व्यभा में इस गाथा के स्थान पर ३२०४ से ३२०७ तक की चार गाथाएं मिलती हैं।
९६८/१. पडिजग्गितम्मि पढमे, बीयविवज्जा हवंति तिन्नेव।
पादोसिय वेरत्तिय, अतिउवओगा उ 'दुण्णि भवे'१०।। १३९७।।
१०. व दुन्नेए (ब, स), यह गाथा हस्तप्रतियों एवं मुद्रित हाटी में निगा के क्रम में है, पर यह निगा की न होकर बाद में प्रक्षिप्त अथवा भाष्यकार द्वारा लिखी गयी प्रतीत होती है। चूर्णि में भी इस गाथा का कोई संकेत तथा व्याख्या नहीं है। निभा तथा व्यभा में भी अस्वाध्याय निर्युक्ति के क्रम में यह गाथा प्राप्त नहीं है, अत: इसे निर्युक्तिगाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ा है।
९६९. 'पाभाइयकालम्मि उ'११, संचिक्खे तिन्नि छीयरुण्णाइं१२।
परवयणे खरमादी, पावासुय एवमादीणि१३।। १३९८।।
११. ०यम्मि काले (व्यभा, निभा ६२७६)।
१२. ०रुण्णेसु (व्यभा)।
१३. व्यभा (३२१०) में गाथा का उत्तरार्ध भिन्न है- चोदेतऽणिट्ठसद्दे, जदि होती कालघातो तु।
इस गाथा के बाद चार भाष्य गाथाएं (हाटीभा २२४- २७) मिलती हैं। टीकाकार स्वयं 'व्याख्या त्वस्या भाष्यकार: स्वयमेव करिष्यति' का उल्लेख करते हैं तथा ला और ब प्रति में भी 'गाथाचतुष्कं भा व्या का उल्लेख है। भाष्य गाथाओं हेतु देखें परि. १ गाथा सं. ३९-४२। व्यभा में इन गाथाओं में क्रमव्यत्यय है।
९७०. आइण्णपिसितमहिगा, पेहित्ता१ तिण्णि तिण्णि ठाणाइं।
नववारहते२ काले, हतो त्ति पढमाइ न पढंति३।। १३९९।।
१. पेहंता (निभा ६२८१)।
२. ०रखुते (निभा)।
३. करेंति (निभा)।
९७१. पट्ठवितम्मि सिलोगे, छीए पडिलेह तिण्णि अन्नत्थ।
सोणिय-मुत्त-पुरीसे, घाणालोगं परिहरेज्जा>४।। १४००।।
४. निभा ६२८२, व्यभा (३२१८) में यह गाथा पाठभेद के साथ मिलती है-
पट्ठवितम्मि सिलोगे, घाणालोगा य वज्जणिज्जा उ।
सोणिययचिरिक्काणं, मुत्त-पुरीसाण तह चेव।।
९७२. आलोगम्मि५ चिलिमिणी६, गंधे अन्नत्थ गंतु पकरेंति।
वाघाइयकालम्मी७, गंडग-मरुगा नवरि नत्थि८।। १४०१।।
५. आलोगे वि (चू)।
६. चिल० (हा) ०मणी (रा) ०मिली (अ, निभा ६२८३)
७. वाघातिम० (निभा)।
८. व्यभा (३२१९) में इसका उत्तरार्ध भिन्न है- एसो तू सज्झाओ, तव्विवरीतो असज्झाओ।।
९७३. एतेसामण्णतरे, असज्झाऍ जो करेति सज्झायं।
सो आणाअणवत्थं, मिच्छत्त विराधणं पावे९।। १४०२।।
९. निभा ६२८४, व्यभा ३२२०।
९७४. आतसमुत्थमसज्झाइयं तु एगविध१० होति दुविधं वा।
एगविधं समणाणं, दुविधं पुण होति समणीणं११।। १४०३।।
१०. ०विहं (ब)।
११. व्यभा ३२२३, निभा ६२८७।
९७५. धोतम्मि उ१२ निप्पगले, बंधा तिण्णेव होंति उक्कोसा१३।
परिगलमाणे जतणा, दुविधम्मि वि१४ होति कातव्वा।। १४०४।।
१२. य (व्यभा ३२२४, निभा ६२८८)।
१३. उक्कोसं (हा, क, द, ब)।
१४. य (हा, रा, निभा, व्यभा)।
९७६. समणो उ 'वणे व्व भगंदलेव्व बंधं करेत्तु वाएति'१५।
तह वि गलंते छारं, दाउं१६ दो तिन्नि 'बंधा उ'१७।। १४०५।।
१५. वणे व्व भगंदले व बंधेक्कका तु वाएति (निभा ६२८९, व्यभा ३२२५)।
१६. काउं (स), छोढुं (व्यभा)।
१७. वा बंधे (निभा), व्यभा (३२२६) में इस गाथा के बाद निम्न गाथा और मिलती है-
जाधे तिन्नि विभिन्ना, ताधे हत्थसयबाहिरा धोउं।
बंधितु पुणो वि वाए, गंतुं अण्णत्थ व पढंति।।
९७७. एमेव य समणीणं, वणम्मि इतरम्मि सत्तबंधा उ।
तह वि य अठायमाणे, धोऊणं१८ अहव अन्नत्थ१९।। १४०६।।
१८. धोएउं (हा), धोएणं (क, द)।
१९. व्यभा ३२२७, निभा ६२९०।
९७८. एतेसामण्णतरे, असज्झाऍ अप्पणो उ सज्झायं।
जो कुणति अजतणाए, सो पावति आणमादीणि१।। १४०७।।
१. निभा ६२९१, व्यभा ३२२८, इस गाथा का चूर्णि में गाथा रूप में संकेत नहीं है। सरल होने के कारण केवल 'आणादीया दोसा भवंति' का उल्लेख है।
९७९. सुतनाणम्मि२ अभत्ती, लोगविरुद्धं पमत्तछलणा य।
विज्जासाहण वइगुण्णधम्मयाए३ व मा कुणसु४।। १४०८।।
२. सुय० (ब, ला)।
३. वैगुण्यं वैधर्म्यं विपरीतभाव इत्यर्थ: (हाटी)।
४. निभा ६२९२, व्यभा ३२२९, इस गाथा के बाद व्यभा (३२३०) में निम्न गाथा अतिरिक्त मिलती है-
चोदेती जदि एवं, सोणियमादीहि होतऽसज्झाओ।
तो भरितो च्चिय देहो, एतेसिं किह णु कायव्वं।।
९८०. 'कामं देहावयवा'५, दंतादी 'अवजुता६ तह विवज्जा'७।
अणवजुता उ अवज्जा८, 'लोए तह'९ उत्तरे चेव।। १४०९।।
५. कामं भरितो तेसिं (व्यभा ३२३१)।
६. अवज्जुया (हा), अवज्जुत्त त्ति पृथग्भूता: (हाटी)।
७. य विवज्जया तह य विज्जा (अ)।
८. ण वज्जा (हा, स, निभा ६२९३)।
९. इति लोगे (निभा)।
९८१. अब्भिंतरमललित्तो१०, वि कुणति देवाण अच्चणं लोगे।
बाहिरमललित्तो पुण, न कुणति अवणेति य ततो णं११।। १४१०।।
१०. अब्भं० (निभा ६२९४)।
११. व्यभा ३२३२।
९८२. आउट्टियावराधं, सन्निहिता न खमते जहा पडिमा।
इह परलोगे दंडो, पमत्तछलणा 'इह सिया उ'१२।। १४११।।
१२. य इति आणा (निभा ६२९५), व्यभा ३२३३।
९८३. 'रागेण व दोसेण व'१३, ऽसज्झाए जो करेति सज्झायं।
आसायणा व का से?, को वा भणितो अणायारो।।१४१२।।
१३. रागा दोसा मोहा (व्यभा ३२३४, निभा ६२९६)।
९८४. गणिसद्दमादिमहितो, रागे दोसम्मि न सहते१४ सद्दं।
सव्वमसज्झायमयं, एमादी होति मोहाओ१५।। १४१३।।
१४. सहती (निभा ६२९७)
१५. व्यभा ३२३५।
९८५. उम्मादं च लभेज्जा, रोगातंकं च पाउणे दीहं।
तित्थगरभासिताओ, 'भस्सइ सो संजमातो वा'१६।। १४१४।।
१६. खिप्पं धम्माउ भंसेज्जा (निभा ६२९८), व्यभा ३२३६।
९८६. इहलोगे फलमेतं, परलोगे फलं न देंति विज्जाओ।
आसायणा सुतस्स य१७, कुव्वति१८ दीहं च संसारं१९।। १४१५।।
१७. उ (क, द, हा), निभा ६२९९।
१८. रुव्वइ (स)।
१९. व्यभा ३२३७।
९८६/१. असज्झाइयनिज्जुत्ती, कहिता भे धीरपुरिसपण्णत्ता।
संजमतवड्ढगाणं, निग्गंथाणं महरिसीणं१।। १४१६।।
१. ९८६/१, २-ये दोनों गाथाएं मुद्रित हाटी में निर्युक्ति गाथा के क्रम में हैं, पर ये दोनों गाथाएं निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए। इनको निगा न मानने का प्रथम कारण तो यह है कि चूर्णि में इन गाथाओं का कोई संकेत नहीं है। इसके अतिरिक्त अस्वाध्याय- निर्युक्ति के क्रम में व्यभा और निभा में भी ये गाथाएं नहीं हैं। गा. ९८६ में ही अस्वाध्यायनिर्युक्ति समाप्त हो जाती है। संभव लगता है कि अस्वाध्याय निर्युक्ति को अतिरिक्त महत्त्व देने हेतु ये गाथाएं बाद में जोड़ी गयी हैं। इस गाथा के बाद ब प्रति में गाथाषट्कं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ छह अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। मुद्रित हाटी में भी ये उद्धृत गाथा के रूप में हैं। चूर्णि में इनका संक्षिप्त भावार्थ है। संभव है उसी भावार्थ के आधार पर इन गाथाओं की बाद में रचना की गयी हो-
एयं सुत्तनिबद्धं, अत्थेणऽण्णं पि होति विण्णेयं।
तं पुण अव्वामोहत्थमोहओ संपवक्खामि।।
तेत्तीसाए उवरिं, चोत्तीसं बुद्धवयणअतिसेसा।
पणतीस वयणअतिसय, छत्तीसं उत्तरज्झयणा।।
एवं जह समवाए, जा सयभिसरिक्ख होइ सयतारं।
इय संखअसंखेहिं, तह य अणंतेहि ठाणेहिं।।
संजममसंजमस्स य, पडिसिद्धादिकरणाइयारस्स।
होति पडिक्कमणं तू, तेत्तीसेहिं तु ताइं पुण।।
अवराहपदे सुत्तं, अंतग्गत होंति नियम सव्वे वि।
सव्वो वइयारगणो, दुगसंजोगादि जो एस।।
एगविहस्सासंजमस्सऽहव दीहपज्जवसमूहो।
एवऽतियारविसोहिं, काउं कुणती णमोक्कारं।।
९८६/२. असज्झाइयनिज्जुत्तिं, जुंजंता चरणकरणमाउत्ता।
साहू खवेंति कम्मं, अणेगभवसंचितमणंतं।। १४१७।।
असज्झायनिज्जुत्ती सम्मत्ता
९८६/३. आलोयण पडिकमणे, मीस विवेगे तहा विउस्सग्गे।
तव छेद मूल अणवट्ठया य पारंचिते चेव२।।१४१८।।
२. जीभा २७४, व्यभा ४१८०, प्रसा ७५०, ९८६/३-इस गाथा में दश प्रायश्चित्त के नामों का उल्लेख है। यह गाथा यहां प्रासंगिक नहीं लगती। हाटी में यह गाथा निर्युक्ति गाथा के क्रम में है। चूर्णि में केवल गाथा का उल्लेख है,व्याख्या नहीं है। अधिक संभव लगता है कि व्रण दृष्टान्त अथवा प्रायश्चित्त के प्रसंग में यह गाथा यहां बाद में जोड़ दी गयी है। इसे निर्युक्तिगाथा के क्रम में नहीं जोड़ा गया है।
९८६/४. दुविधो कायम्मि वणो, तदुब्भवागंतुगो य णातव्वो।
आगंतुगस्स कीरति, सल्लुद्धरणं न इतरस्स३।। १४१९।।
३. ९८६/४-१२-इन नौ गाथाओं में शरीर में होने वाली व्रण की चिकित्सा के साथ प्रायश्चित्त की तुलना की गई है। इन गाथाओं का चूर्णि में कोई संकेत नहीं है, केवल संक्षिप्त भावार्थ है। ऐसा प्रतीत होता है कि प्रसंगवश दृष्टान्त के रूप में बाद में किसी आचार्य के द्वारा ये गाथाएं जोड़ी गई हैं, जिनकी चूर्णिकार ने संक्षिप्त व्याख्या की है। इनको निर्युक्ति गाथा नहीं मानने का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि निक्खेवेगट्ठ (गा. ९८७) गाथा के प्रारंभ में टीकाकार 'कायोत्सर्गमधिकृत्य द्वारगाथामाह निर्युक्तिकार:' का उल्लेख करते हैं। प्राय: निर्युक्तिकार विषय को द्वारगाथा अथवा निक्षेपगाथा से प्रारंभ करते हैं, अत: कायोत्सर्ग आवश्यक की निर्युक्ति-गाथा का प्रारंभ गा. ९८७ से होता है। इन ९ गाथाओं को निर्युक्तिगाथा के क्रम में न भी रखा जाए तो चालू विषय -वस्तु में कोई अंतर नहीं आता है।
९८६/५. तणुओ अतिक्खतुंडो, असोणिओ केवलं तए१ लग्गो।
उद्धरिओ अवणिज्जति२, सल्लो३ न मलिज्जति वणो उ।। १४२०।।
१. तया (ब, ला, स)।
२. अवइज्जइ (ब, स)।
३. शल्यं प्राकृतशैल्या तु पुल्लिंगनिर्देश: (हाटी)।
९८६/६. लग्गुद्धियम्मि बीए४, मलिज्जति५ परं अदूरगे सल्ले।
उद्धरण-मलण-पूरण, दूरयरगते ततियगम्मि६।। १४२१।।
४. बिइए (स)।
५. मलिज्ज (ब) मइलिज्जइ (ला)।
६. तईयम्मि (ब)।
९८६/७. मा वेदणा उ तो उद्धरित्तु गालंति७ सोणित चउत्थे।
रुज्झउ८ लहुं ति चेट्ठा, वारिज्जति पंचमे वणिणो।। १४२२।।
७. गलंति (ब), गलिंति (स)।
८. रुज्झइ (हा, ला, रा)।
९८६/८. रोहेइ वणं छट्ठे, हितमितभोई अभुंजमाणो वा।
तत्तियमेत्तं छिज्जति, सत्तमगे पूति-मंसादी।। १४२३।।
९८६/९. तह वि य अठायमाणो९, गोणसखइयाइ रुप्फए१० वावि।
कीरति तदंगछेदो११, सअट्ठिओ सेसरक्खट्ठा१२।। १४२४।।
९. अट्ठाय० (स)।
१०. रप्फए (ला, रा, ब), रुप्पए (स)।
११. ०छेइओ (ला)।
१२. इस गाथा के बाद प्रयुक्त सभी हस्तप्रतियों में एक प्रक्षिप्त गाथा मिलती है। हरिभद्र ने इसको अन्यकर्तृकी मानते हुए व्याख्या की है। टीका में उल्लेख है कि 'इयमन्यकर्तृकी सोपयोगा चेति व्याख्यायते' (हाटी पृ. १८३)।
मूलुत्तरगुणरूवस्स, ताइणो परमचरणपुरिसस्स।
अवराहसल्लपभवो, भाववणो होति णायव्वो।।
९८६/१०. भिक्खायरिया१३ सुज्झति, अइयारो कोइ विगडणाए उ१४।
बितिओ असमितो मि त्ती१५, कीस सहसा अगुत्तो वा।। १४२५।।
१३. ०रियाइ (हा), भिक्खारियाइ (ब)।
१४. व (क)।
१५. त्ति (ब, स, हा)।
९८६/११. सद्दादिगेसु रागं, दोसं च मणा गओ तइयगम्मि।
नाउं१६ अणेसणिज्जं, भत्ताइ विगिंचण चउत्थे।। १४२६।।
१६. नाओ (ब)।
९८६/१२. उस्सग्गेण वि सुज्झति, अइयारो कोइ कोइ उ तवेणं।
तेण वि असुज्झमाणो, छेदविसेसा विसोधेंति।। १४२७।।
९८७. निक्खेवेगट्ठ विहाणमग्गणा काल भेद परिमाणे।
असढ सढे विहि दोसा, कस्स त्ति फलं च दाराइं१७।। १४२८।।
१७. इस गाथा के बाद सभी प्रयुक्त हस्तप्रतियों एवं मुद्रित टीका में एक भाष्यगाथा (हाटीभा २२८) मिलती है। भाष्यगाथा के लिए देखें परि. १ गाथा सं. ४३।
९८७/१. कायस्स उ निक्खेवो, बारसगो छक्कगो य उस्सग्गे।
एतेसिं 'तु पदाणं'१, पत्तेय परूवणं वोच्छं२।। १४२९।।
१. दुण्हं पि (ब, स)।
२. ९८७/१ यह गाथा मुद्रित टीका में निगा के क्रम में है, किन्तु यह निर्युक्ति की न होकर भाष्य की होनी चाहिए क्योंकि टीकाकार ९८७ गाथा की व्याख्या के अंत में स्पष्ट उल्लेख करते हैं कि 'व्यासार्थं तु प्रतिद्वारं भाष्यकृदेवाभिधाष्यति' इस गाथा को निर्युक्तिगाथा के क्रम में स्वीकार करने से (९८८/१-१५) तक की पन्द्रह गाथाओं को निर्युक्तिगाथा के रूप में मानना होगा। ९८७ वीं गाथा के ११ द्वारों में प्रत्येक द्वार की व्याख्या में निर्युक्तिकार ने प्राय: एक या दो गाथाएं लिखी हैं, अत: निक्षेप द्वार की इतनी विस्तृत व्याख्या भाष्य की होनी चाहिए। वैसे भी निर्युक्तिकार निक्षेपपरक गाथा की इतनी विस्तृत व्याख्या नहीं करते हैं। चूर्णि में भी इन सभी गाथाओं का गाथा रूप में संकेत नहीं मिलता, अत: गा. ९८८ (हाटी १४३०) तथा ९८९ (हाटी १४४६) ये दो गाथाएं ही निर्युक्ति की होनी चाहिए, क्योंकि इनमें निक्षेप और एकार्थक द्वार की व्याख्या है। अन्य सभी गाथाएं भाष्यकार की अथवा बाद के किसी आचार्य द्वारा जोड़ी गई होनी चाहिए। फिर भी इस विषय में और अधिक शोध की अपेक्षा है।
मुद्रित टीका में (हाटीभा २२९, २३०, पृ. १८४) में दो गाथाएं ही भाष्य के रूप में निर्दिष्ट हैं। उन गाथाओं के साथ इन सभी गाथाओं का विषय वस्तु की दृष्टि से भी संबंध जुड़ता है, अत: काय और उत्सर्ग इन दोनों से सम्बन्धित गाथाएं ही निर्युक्ति की होनी चाहिए।
९८८. नामं ठवणसरीरे, गती निकायत्थिकाय दविए य।
माउग- 'संगह-पज्जव'३, भारे तह भावकाए य।। १४३०।।
३. पज्जव संगह (दशनि २११)।
९८८/१. काओ कस्सइ नामं, कीरइ देहो वि वुच्चति काओ।
कायमणिओ४ वि वुच्चति, बद्धमवि निकायमाहंसु।। १४३१।।
४. काचमणिरपि कायो भण्यते प्राकृते तु काय: (हाटी)।
९८८/२. अक्खे वराडगे वा, कट्ठे पुत्थे य चित्तकम्मे वा५।
सब्भावमसब्भावं, ठवणाकायं वियाणाहि६।। १४३२।।
५. य (ला, हा)।
६. तु. पिनि ६, ओनि ३३४।
९८८/३. लिप्पगहत्थी हत्थि त्ति, एस सब्भाविया भवे ठवणा।
होति असब्भावे पुण, हत्थि त्ति निरागिई७ अक्खो।। १४३३।।
७. निरागई (ला)।
९८८/४. ओरालिय-वेउव्विय-आहारग-तेय कम्मए८ चेव।
एसो 'पंचविधो खलु'९, सरीरकाओ मुणेतव्वो१०।। १४३४।।
८. कम्मणे (क)।
९. पंचविगप्पो (स, द), पंचविगप्पा (क)।
१०. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में एक प्रक्षिप्त गाथा मिलती है। इसके लिए टीकाकार ने 'इयमप्यन्य- कर्तृकी गाथा सोपयोगेति च व्याख्यायते' (हाटी पृ. १८४) का उल्लेख किया है-
चउसु वि गईसु देहो, नेरइयाईण जो स गइकाओ।
एसो सरीरकाओ, विसेसणा होति गतिकाओ।।
९८८/५. जेणुवगहितो१ वच्चति, भवंतरं जच्चिरेण कालेण।
एसो खलु गतिकाओ, सतेयगं कम्मगसरीरं।। १४३५।।
१. जे उवगहीओ (ब)।
९८८/६. निययमहिगो व काओ, जीवनिकाओ निकायकाओ य।
अत्थि२, त्ति बहुपदेसा, तेणं पंचत्थिकाया उ३।। १४३६।।
२. अस्तीत्ययं त्रिकालवचनो निपात:, अभूवन् भवन्ति भविष्यन्ति चेति भावना (हाटी)।
३. इस गाथा के बाद सभी प्रयुक्त हस्तप्रतियों में 'गाथाद्वयं भा. व्या' का उल्लेख है। मुद्रित टीका में ये भाष्यगाथा के क्रमांक में हैं। टीकाकार ने प्रथम गाथा के लिए कोई उल्लेख नहीं किया है, लेकिन दूसरी के लिए 'आह च भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। भाष्यगाथाओं के लिए देखें परि. १ गाथा सं. ४४,४५।
९८८/७. तीतमणागतभावं, जमत्थिकायाण 'नत्थि अत्थित्तं'४।
तेण र 'केवल तेसुं'५, नत्थी दव्वत्थिकायत्तं।। १४३७।।
४. अत्थि नत्थित्तं (स)।
५. ०लएसुं (स, हा)।
९८८/८. कामं भवियसुरादिसु, भावो सो चेव जत्थ वट्टंति।
एस्सो६ न ताव जायति, तेण७ र ते दव्वदेव त्ति।। १४३८।।
६. एसो (क, द, ब, ला, रा)।
७. तेणि (ब)।
९८८/९. दुहओऽणंतररहिता, जइ एवं तो भवा अणंतगुणा।
एगस्स एगकाले, भवा न 'जुज्जंति उ'८ अणेगा।। १४३९।।
८. जुज्जंती (ब)।
९८८/१०. दुहओऽणंतरभवियं, जह चिट्ठति आउगं तु जं बद्धं।
हुज्जितरेसु वि जइ तं, दव्वभवा होज्ज तो ते वि।। १४४०।।
९८८/११. संझासु दोसु सूरो, अदिस्समाणो वि पप्प समतीतं।
जह ओभासति खेत्तं, तहेव एवं पि नातव्वं९।। १४४१।।
९. इस गाथा के बाद सभी प्रयुक्त हस्तप्रतियों में एक भाष्यगाथा मिलती है। हाटी (भा. २३१) में भी गाथा भाष्य गाथा के क्रम में है। टीकाकार ने भी इसके लिए 'तथा चाह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। भाष्य गाथा हेतु देखें परि. १, गाथा सं. ४६।
९८८/१२. संगहकाओऽणेगा, वि जत्थ एगवयणेण घेप्पंति।
जह सालि-गाम-सेणा, जातो वसही१० 'निविट्ठ त्ति'११।। १४४२।।
१०. वसई (ला, रा)।
११. निविट्ठं ति (स)।
९८८/१३. पज्जवकाओ पुण होंति पज्जवा जत्थ पिंडिता१२ बहवे।
परमाणुम्मि वि कम्मिइ१३, जह वण्णादी अणंतगुणा१४।। १४४३।।
१२. गुंडिया (ब)।
१३. कम्मि वि (हा, क)।
१४. अणंताओ (क)।
९८८/१४. एगो काओ दुहा जातो, एगो चिट्ठति एगो मारितो।
जीवंतो१ मएण मारितो, तं लव माणव! केण हेतुणा२।। १४४४।।
१. जीवंतु (अ, ब)।
२. दशनि २११/१।
९८८/१५. दुग तिग चउरो पंच व, भावा बहुगा व जत्थ विज्जंति३।
सो होति भावकाओ, जीवमजीवे विभासा उ।। १४४५।।
३. वट्टंति (हा, क, द, रा)।
९८९. काए सरीर देहे, बोंदी४ चय उवचए य संघाते।
उस्सय-समुस्सए वा, कलेवरे भत्थ तणु५ पाणू।। १४४६।।
४. बुंदी (ला, ब)।
५. तण (क, द)।
९९०. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तहेव भावे य।
एसो उस्सग्गस्स उ, निक्खेवो छव्विधो होति।। १४४७।।
९९०/१. दव्वुज्झणा उ जं जेण, जत्थ अवकिरति दव्वभूतो वा।
जं जत्थ वावि खेत्तं, जं जच्चिर जम्मि वा काले६।। १४४८।।
६. ९९०/१-३-ये तीनों गाथाएं ९९० वीं गाथा की व्याख्या रूप हैं। ये गाथाएं स्पष्टतया भाष्य की प्रतीत होती हैं अथवा चूर्णि की व्याख्या के आधार पर बाद में रची गयी हैं। चूर्णि में इन गाथाओं का गाथा रूप में कोई संकेत प्राप्त नहीं होता, अत: काय की भांति उत्सर्ग से सम्बन्धित गाथाएं भी निर्युक्ति की प्रतीत नहीं होतीं। वैसे भी निर्युक्तिकार किसी भी विषय का इतना विस्तार नहीं करते। देखें टिप्पण ९८७/१।
९९०/२. भावे पसत्थमितरं, जेण व भावेण अवकिरति जं तु।
अस्संजमं पसत्थे, अपसत्थे संजमं चयति।। १४४९।।
९९०/३. खर-फरुसादिसचेतणमचेतणं७ दुरभिगंधविरसादी।
दवियमवि चयति दोसेण, जेण भावुज्झणा८ सा तु।। १४५०।।
७. ०ण अचेयणं (रा, ला)।
८. ०ज्झयणा (क)।
९९१. उस्सग्ग विउस्सरणुज्झणा९ य अवकिरण छड्डण विवेगो।
वज्जण-चयणुम्मुयणा, परिसाडण-साडणा चेव१०।। १४५१।।
९. ०रणज्झवणा (चू)।
१०. इस गाथा के बाद सभी प्रयुक्त प्रतियों में एक अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है। मुद्रित टीका में यह गाथा निर्युक्तिगाथा के क्रम में न होकर प्रक्षिप्त रूप में है-
उस्सग्गे निक्खेवो, चउक्कगो छक्कगो य कातव्वो।
निक्खेवं काऊणं, परूवणा तस्स कायव्वा।।
९९२. सो उस्सग्गो दुविधो, चिट्ठाए अभिभवे य नातव्वो।
भिक्खायरियाइ पढमोॅ, उवसग्गऽभिजुंजणे बितिओ११।। १४५२।।
११. बीओ (ब)।
९९२/१. इहरह वि ता न जुज्जति, अभिओगो किं पुणाइ उस्सग्गे।
नणु गव्वेण परपुरं, अभिरुज्झति१ एवमेतं२ पि३।। १४५३।।
१. अभिगिज्झइ (द, ला, ब)।
२. ०मेवं (ब)।
३. ति (हा)।
९९२/२. मोहपगडीभयं अभिभवित्तु जो कुणति काउसग्गं तु।
भयकारणे य४ तिविधे, नाभिभवो नेव पडिसेधो।। १४५४।।
४. उ (ब)।
९९२/३. आगारेऊण परं, रणेव्व जदि सो करेज्ज उस्सग्गं।
जुंजिज्ज५ अभिभवो तो, तदभावे अभिभवो कस्स?।। १४५५।।
५. जुज्जए (ब, स)।
९९२/४. अट्ठविधं पि य६ कम्मं, अरिभूतं तेण तज्जयट्ठाए।
अब्भुट्ठिता उ 'तवसंजमं च'७ कुव्वंति निग्गंथा।। १४५६।।
६. चशब्दो विशेषणार्थ: (हाटी)।
७. ०जमम्मि (क, द, रा, स, हा)।
९९२/५. तस्स कसाया चत्तारि, नायगा कम्मसत्तुसेण्णस्स।
काउस्सग्गमभग्गं, करेंति तो तज्जयट्ठाए८।। १४५७।।
८. ९९२/१-५-ये पांच गाथाएं मुद्रित टीका में निगा के क्रम में हैं। सभी हस्तप्रतियों में भी ये गाथाएं हैं। टीकाकार ने अपनी व्याख्या में इनके बारे में कुछ संकेत नहीं दिया है। निक्षेप की भांति ये गाथाएं स्पष्ट रूप से भाष्य की या बाद में जोड़ी गयी प्रतीत होती हैं, क्योंकि चूर्णि में इन गाथाओं का कोई संकेत या व्याख्या नहीं मिलती। 'विधान- मार्गणा द्वार' की व्याख्या गा. ९९२ में हो चुकी है। भाषा-शैली की दृष्टि से भी ये गाथाएं व्याख्यात्मक एवं अतिरिक्त सी प्रतीत होती हैं। इन पांच गाथाओं को मूल निर्युक्तिगाथा के साथ नहीं जोड़ने पर भी विषय-वस्तु के क्रम में कोई अंतर नहीं आता। ९९२ वीं गाथा ९९३ वीं गाथा से विषयवस्तु की दृष्टि से सीधी जुड़ती है।
९९३. संवच्छरमुक्कोसं, अंतमुहुत्तं च अभिभवुस्सग्गे।
चिट्ठाउस्सग्गस्स उ, कालपमाणं उवरि वोच्छं९।। १४५८।।
९. तु. मूला ६५८।
९९४. उसिउस्सिओ य१० तह उस्सिओ११ य उस्सियनिसण्णओ चेव।
निसणुस्सिओ निसण्णो, निस्सण्णनिसण्णओ चेव।। १४५९।।
१०. तु (चू)।
११. उसितो (चू), × (ब)।
९९५. निवणुस्सिओ१२ निवण्णो, निवण्णगनिवण्णगो य णातव्वो।
एतेसिं तु पदाणं, पत्तेय परूवणं वोच्छं१३।। १४६०।।
१२. निवण्णु० (ब)।
१३. मूलाचार (६७५) में गा. ९९४, ९९५-इन दोनों गाथाओं के स्थान पर निम्न गाथा मिलती है-
उट्ठिदउट्ठिद उट्ठिदणिविट्ठ उवविट्ठउट्ठिदो चेव।
उवविट्ठणिविट्ठो वि य, काओसग्गो चदुट्ठाणो।।
९९६. उस्सिय-निसन्नग निवन्नगे य इक्किक्कगम्मि उ पदम्मि।
दव्वेण य भावेण य, चउक्कभयणा तु कायव्वा१।। १४६१।।
१. इस गाथा का चूर्णि में गाथा रूप में संकेत नहीं है। यह गाथा भाष्य की होनी चाहिए, क्योंकि विषय की दृष्टि से ९९६वीं गाथा का सीधा सम्बन्ध ९९७ के साथ जुड़ता है। फिर भी निक्षेपपरक गाथा होने से इस गाथा को निर्युक्तिगाथा के क्रमांक में जोड़ दिया गया है।
९९६/१. देहमतिजड्डसुद्धी, सुह-दुक्खतितिक्खया अणुप्पेहा।
झायति य सुहं झाणं, एगग्गो काउसग्गम्मि२।। १४६२।।
२. ९९६/१-१७-ये सतरह गाथाएं सभी हस्तप्रतियों में हैं। मुद्रित टीका में ये निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में हैं किन्तु टीकाकार ने गाथाओं के कर्तृत्व के बारे में कोई उल्लेख नहीं किया है। चूर्णि में ९९६/४, ५- इन दो गाथाओं को छोड़कर और किसी भी गाथा का संकेत नहीं मिलता है। चूर्णि में इन दोनों गाथाओं की व्याख्या नहीं है। बहुत संभव लगता है कि चूर्णि के प्रकाशन के समय संपादक के द्वारा संवरितासवदारो.......तथा चेतणमचेतणं........इन दो गाथाओं का संकेत दे दिया गया हो। इसका कारण यह है कि चूर्णि में उसिउस्सितो..., निवणुसितो...., संवरितासवदारो...., चेतणमचेतणं..., धम्मं सुक्कं....., धम्मं सुक्कं....., अट्टं रुद्दं...., धम्मं सुक्कं...., धम्मं सुक्कं......, अट्टं रुद्दं......, धम्मं सुक्कं......, धम्मं सुक्कं...., अट्टं रुद्दं..., अतरंतो... इन गाथाओं का संकेत करके कहा है कि 'गाथाद्वादशकं तु भावेतव्वं' जबकि गाथाओं का संकेत १४ गाथाओं का है अत: संभव लगता है कि बीच की ९९६/४, ५- इन गाथाओं का संकेत संपादक द्वारा दिया गया है। चूर्णि में संकेतित गाथाएं ही निर्युक्ति की प्रतीत होती है। शेष गाथाएं प्रसंगवश भाष्य की अथवा बाद के आचार्यों द्वारा लिखी जानी चाहिए।
गा. ९९४, ९९५-इन दो गाथाओं में 'भेद द्वार' की व्याख्या है। ९९५ वीं गाथा में निर्युक्तिकार प्रतिज्ञा करते हैं कि 'पत्तेय परूवणं वोच्छं' अर्थात् मैं इन सबकी प्ररूपणा करूंगा, अत: बीच में ये सभी गाथाएं प्रक्षिप्त सी प्रतीत होती हैं। चालू विषय के साथ भी इनका सम्बन्ध नहीं जुड़ता है। ९९६ वीं गाथा का सीधा सम्बन्ध ९७७ वीं गाथा से जुड़ता है, अत: बीच की १७ गाथाएं अप्रासंगिक, व्याख्यात्मक एवं प्रक्षिप्त सी लगती हैं। टीकाकार हरिभद्र के समय तक ये गाथाएं निर्युक्ति-गाथाओं के साथ जुड़ गयी थीं, ऐसा प्रतीत होता है। हमने विमर्श पूर्वक सभी गाथाओं को निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ा गया है।
९९६/२. अंतोमुहुत्तकालं, चित्तस्सेगग्गया३ हवति झाणं।
तं पुण अट्टं रुद्दं, धम्मं सुक्कं च णातव्वं।। १४६३।।
३. एकाग्र: एकचित्त: शेषव्यापाराभावात् कायोत्सर्ग इति (हाटी)।
९९६/३. तत्थ य४ दो आदिल्ला, झाणा संसारवड्ढणा५ भणिता।
दोण्णि उ विमोक्खहेतू, तेहऽधिगारो६ न इतरेहिं७।। १४६४।।
४. उ (ला)।
५. ०रहेयवो (क)।
६. तेहिंधिगारो (रा) तेसिहि० (हा, क, स) तेसु हि० (द)।
७. इयरेसिं (हा, स)।
९९६/४. संवरितासवदारा८, अव्वाबाहे अकंटगे देसे।
काऊण थिरं ठाणं, ठितो निसण्णो निवण्णो वा।। १४६५।।
८. ०दारो (ला)।
९९६/५. चेतणमचेतणं वा, वत्थुं अवलंबिउं घणं मणसा।
झायति सुतमत्थं वा, दवियं तप्पज्जए वावि।। १४६६।।
९९६/६. तत्थ उ भणेज्ज कोई, झाणं जो माणसो परीणामो।
तं न हवति जिणदिट्ठं, झाणं तिविधे वि जोगम्मि।। १४६७।।
९९६/७. वातादीधातूणं१, जो जाहे होति उक्कडो धातू।
कुवितो त्ति सो पवुच्चति, न य इतरे तत्थ दो नत्थि।। १४६८।।
१. धाऊणं तिण्ह वि (रा)।
९९६/८. एमेव य जोगाणं, तिण्ह वि जो जाहेॅ उक्कडो जोगो।
तस्स तहिं निद्देसो, इतरे तत्थिक्क दो व न वा।। १४६९।।
९९६/९. काए वि य अज्झप्पं, वायादि मणस्स चेव जह होति।
काय-वय-मणोजुत्तं, तिविधं अज्झप्पमाहंसु।। १४७०।।
९९६/१०. जइ एगग्गं चित्तं, धारयओ वा निरुंभओ वावि।
झाणं होति नणु तहा, इतरेसु वि दोसु एमेव।। १४७१।।
९९६/११. देसियदंसितमग्गो, वच्चंतो नरवती लहति सद्दं।
राय त्ति एस२ वच्चति, सेसा अणुगामिणो तस्स।। १४७२।।
२. एसु (स)।
९९६/१२. पढमिल्लुगस्स उदए, कोधस्सितरे वि तिन्नि तत्थत्थि।
न य ते न संति तहियं, न य पाहन्नं तहेयं पि३।। १४७३।।
३. मि (हा)।
९९६/१३. मा मे एजतु काउ४ त्ति, अचलओ काइयं हवति झाणं।
एमेव य माणसियं, निरुद्धमणसो हवति झाणं।। १४७४।।
४. अओ (स)।
९९६/१४. जह काय-मणनिरोधे, झाणं वायादि जुज्जति न एवं।
तम्हा वई५ उ झाणं, न होति को वा विसेसोत्थ६।। १४७५।।
५. वइ (स)।
६. विसेसत्थि (ब)।
९९६/१५. मा मे चलउ त्ति तणू, जह तं झाणं निरेयणं७ होति।
अजयाभासविवज्जिस्स८ वाइयं झाणमेवं९ तु।। १४७६।।
७. निरेइणो (हा, ला, रा)।
८. ०विवज्जस्स (हा, रा, अ)।
९. ०मेयं (द)।
९९६/१६. एवंविहा गिरा मे, वत्तव्वा एरिसा न वत्तव्वा।
इय वेयालियवक्कस्स१० भासओ वाइयं झाणं।। १४७७।।
१०. वेयालिव० (रा)।
९९६/१७. मणसा वावारंतो, कायं वायं च तप्परीणामो।
भंगियसुतं गुणंतो, वट्टति 'तिविधे वि'११ झाणम्मि।। १४७८।।
११. तिविहम्मि (म)।
९९७. धम्मं सुक्कं च दुवे, झायति झाणाइं जो ठितो संतो।
एसो काउस्सग्गो, उसिउसिओ होति णातव्वो१।।१४७९।।
१. तु. मूला ६७६।
९९८. धम्मं सुक्कं च दुवे, न वि झायति न वि य अट्टरुद्दाइं।
एसो काउस्सग्गो, दव्वुसिओ होति नातव्वो।। १४८०।।
९९८/१. पयलायंत२ सुसुत्तो३, नेव सुहं झाति झाणमसुहं वा।
अव्वावारियचित्तो, जागरमाणो वि एमेव४।। १४८१।।
२. प्रचलायमान ईषत् स्वपन्नित्यर्थ: (हाटी)।
३. पसुत्तो (क, द)।
४. ९९८/१-८-ये आठ गाथाएं मुद्रित टीका में निर्युक्तिगाथा के क्रम में हैं, किन्तु ये निर्युक्तिगाथाएं नहीं होनी चाहिए, क्योंकि द्वारगाथा ९८७ (हाटी १४२८) में भेद द्वार की व्याख्या का क्रम चल रहा है। उसिउस्सिय आदि कायोत्सर्ग के भेद की व्याख्या में दो गाथाएं (गा. ९९७ एवं ९९८) हैं। इन दो गाथाओं के बाद बीच में इन गाथाओं का विषय के साथ कोई सम्बन्ध नहीं जुड़ता है। ये गाथाएं स्पष्टत: व्याख्या के रूप में बाद में जोड़ी गयी हैं। चूर्णि में भी इन गाथाओं का संकेत एवं व्याख्या नहीं मिलती है। गा. ९९८ के बाद विषयगत सीधा सम्बन्ध गा. ९९९ से जुड़ता है, अत: इन गाथाओं को मू्रल निर्युक्तिगाथा के क्रम में नहीं रखा गया है।
९९८/२. अचिरोववन्नगाणं, मुच्छिय-अव्वत्त-मत्त-सुत्ताणं।
ओहाडियमव्वत्तं५, च होति पाएण चित्तं तु६।। १४८२।।
५. ओहाडियं ति स्थगितं विषादिना तिरस्कृतस्वभावं (हाटी)।
६. ति (हा, स), वा (क)।
९९८/३. गाढालंबणलग्गं, चित्तं वुत्तं निरेयणं झाणं
सेसं न होति झाणं, मउयमवत्तं भमंतं च७।। १४८३।।
७. वा (रा, ला), ब प्रति में गाथा का उत्तरार्ध नहीं है।
९९८/४. उम्हासेसो वि सिही, होउं लद्धिधंणो पुणो जलति।
इय अव्वत्तं चित्तं, होउं वत्तं पुणो होति।। १४८४।।
९९८/५. पुव्वं च जं तदुत्तं, चित्तस्सेगग्गया हवति झाणं।
आवण्णमणेगग्गं, चित्तं चिय तं न तं झाणं।। १४८५।।
९९८/६. मणसहितेण उ काएण, कुणति वायाइ भासती जं च।
'एयं च'८ भावकरणं, मणरहितं दव्वकरणं च९।। १४८६।।
८. तं होइ (द)।
९. तु (ब, स)।
९९८/७. जइ ते चित्तं झाणं, एवं झाणमवि चित्तमावण्णं।
तेण१० र चित्तं झाणं, अह नेवं झाणमन्नं ते।। १४८७।।
१०. तेणि (ला, ब)।
९९८/८. नियमा चित्तं झाणं, झाणं चित्तं१ न यावि भइयव्वं।
जह खदिरो होति दुमो, दुमो य 'खदिरो अखदिरो'२ वा।। १४८८।।
१. मुद्रित टीका की गाथा में यही पाठ है, लेकिन व्याख्या में इसी पाठ को पाठान्तर के रूप में दिया गया है।
२. खयरो अखयरो (स, हा)।
९९९. अट्टं रुद्दं च दुवे, झायति झाणाइं जो ठितो संतो।
एसो काउस्सग्गो, दव्वुसितो भावतोॅ निसन्नो३।। १४८९।।
३. तु. मूला ६७७।
१०००. धम्मं सुक्कं च दुवे, झायति झाणाइ जो निसण्णो उ४।
एसो काउस्सग्गो, निसणुसिओ५ होति नातव्वो६।। १४९०।।
४. अ (हा, ला)।
५. निसण्णु० (ब)।
६. तु. मूला ६७८।
१००१. धम्मं सुक्कं च दुवे, न वि झायति न वि य अट्टरुद्दाइं।
एसो काउस्सग्गो, निसण्णगो होति नातव्वो।। १४९१।।
१००२. अट्टं रुद्दं च दुवे, झायति झाणाइँ जो निसण्णो उ७।
एसो काउस्सग्गो, निसन्नगनिसन्नगो नामं८।। १४९२।।
७. य (ब)।
८. तु. मूला ६७९।
१००३. धम्मं सुक्कं च दुवे, झायति झाणाइं जो निवन्नो उ।
एसो काउस्सग्गो, निवण्णुसिओ होति नातव्वो।। १४९३।।
१००४. धम्मं सुक्कं च दुवे, न वि झायति न वि य अट्टरुद्दाइं।
एसो काउस्सग्गो, निवण्णगो होति नातव्वो९।। १४९४।।
९. ब प्रति में १००३ और १००४-इन दोनों गाथाओं में क्रमव्यत्यय है।
१००५. अट्टं रुद्दं च दुवे, झायति झाणाइं जो निवण्णो उ।
एसो काउस्सग्गो, निवन्नगनिवन्नगो नाम।। १४९५।।
१००६. अतरंतो उ१० निसन्नो, करेज्ज तह वि असहू निवण्णो उ११।
संबाहुवस्सए वा, कारणिय सहू वि य निसन्नो१२।। १४९६।।
१०. व (द)।
११. य (क, द)।
१२. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों तथा मुद्रित टीका में दो अन्यकर्तृकी गाथाएं हैं। ला और ब प्रति में इनके लिए गाथाद्वयं ऽन्या व्या का उल्लेख है। टीकाकार भी 'सम्बद्धगाथाद्वयमन्यकर्तृकं तथापि सोपयोगमिति कृत्वा व्याख्यायते' का उल्लेख करते हैं। चूर्णि में इनके लिए 'उक्तं च' का उल्लेख है पर गाथा क्रम में व्यत्यय है। ये गाथाएं चूर्णि (पृ. २५३) में गा. (९९८) के बाद निर्दिष्ट हैं-
काउस्सग्गम्मि ठितो, निरेजकाओ निरुद्धवइपसरो।
जाणति सुहमेगमणो, मुणि देवसियादिअतियारं।।
परिजाणिऊण य ततो, सम्मं गुरुजणपगासणेणं तु।
सोहेति अप्पगं सो, जम्हा य जिणेहि सो भणितो।।
१००७. काउस्सग्गं मोक्खपहदेसितं जाणिऊण तो धीरा।
दिवसातियारजाणणट्ठाइ१ ठायंति उस्सग्गं२।। १४९७।।
१. ०जाणणट्ठया (ला)।
२. यह गाथा हाटी तथा हस्तप्रतियों में इसी क्रम में मिलती है, चूर्णि की अपेक्षा विषयक्रम की दृष्टि से टीका और हस्तप्रतियों का क्रम अधिक ठीक है, क्योंकि यह गाथा 'इच्छामि ठाइउं' सूत्र से सम्बन्धित है। यद्यपि गा. १००७- १६-इन दस गाथाओं में मूलद्वारगाथा के द्वारों की व्याख्या नहीं है, लेकिन मूल सूत्र 'इच्छामि पडिक्कमिउं' तथा 'तस्स उत्तरी- करणेणं' पाठ की व्याख्या से सम्बन्धित होने के कारण ये सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति-गाथाएं हैं।
१००८. सयणासणऽण्णपाणे, चेइय जइ सेज्ज काय उच्चारे।
समितीभावणगुत्ती, 'वितहायरणे अतीयारो'३।। १४९८।।
३. ०रणम्मि अइयारो (हा, रा)।
१००९. गोस४-मुहणंतगादी, आलोए देसिए य अतियारे५।
सव्वे समाणइत्ता, हियए दोसे ठवेज्जाहि।। १४९९।।
४. गोष: प्रत्यूषो भण्यते (हाटी)।
५. अईयारे (ला, ब)।
१०१०. काउं हियए दोसे, जहक्कमं६ जा न ताव पारेति७।
ताव सुहुमाणुपाणू, धम्मं सुक्कं च झाएज्जा८।। १५००।।
६. यथाक्रममिति प्रतिसेवनानुलोम्येन आलोचनानुलोम्येन च प्रतिसेवनानुलोम्यं नाम ये यथाऽऽसेविता इति आलोचनानुलोम्यं तु पूर्वं लघव आलोच्यंते पश्चाद् गुरव इति (हाटी)।
७. पारंति (ला)।
८. चूर्णि में १००८-१०-इन तीन गाथाओं का गाथा के रूप में संकेत नहीं है। संक्षिप्त व्याख्या के साथ 'एताओ तिण्णिगाहाओ' का उल्लेख है।
१०११. देसिय-राइय-पक्खिय, चाउम्मासे तहेव वरिसे य।
एक्केक्के तिन्नि गमा, नातव्वा पंचसेतेसु।। १५०१।।
१०१२. आदिमकाउस्सग्गे, पडिक्कमं,९ ताव१० काउ सामइयं।
तो किं करेह बीयं, तइयं च पुणो वि उस्सग्गे।। १५०२।।
९. पडिकमणे (हा, अ)।
१०. व (रा)।
१०१३. समभावम्मि ठितप्पा, उस्सग्गं करिय तो पडिक्कमती।
एमेव य समभावे, ठितस्स 'तइयं तु'११ उस्सग्गे।। १५०३।।
११. ०यं पि (द, रा), तइयम्मि (क)।
१०१४. सज्झाण-झाण-तव-ओसहेसु उवदेस-थुति-पयाणेसु।
संतगुणकित्तणेसु य, न होंति पुणरुत्तदोसा उ।। १५०४।।
१०१५. मि त्ति मिउमद्दवत्ते, छ त्ति य दोसाण छादणे होति१२।
मि त्ति य मेराइ ठितो, दु त्ति दुगुंछामि अप्पाणं।। १५०५।।
१२. होंति (ब)।
१०१६. क त्ति कडं मे पावं, ड१ त्ति य डेवेमि तं उवसमेणं।
एसो मिच्छादुक्कडपयक्खरत्थो२ समासेणं३।। १५०६।।
१. दु (ब)।
२. मिच्छाउक्क० (हा), रा प्रति में इस गाथा का केवल प्रथम चरण है।
३. १०१५, १०१६-ये दोनों गाथाएं सामायिक आवश्यक की निर्युक्ति (गा. ४३६/२१, २२) में भी मिलती है। यहां सूत्रस्पर्शिक 'इच्छामि ठाइउं' पाटी में आए 'मिच्छामि दुक्कडं' की व्याख्या में इनकी पुनरुक्ति हुई है, अत: इनको निगा के क्रम में जोड़ा है। सामायिक निर्युक्ति में मिच्छाकार सामाचारी के प्रसंग में ये गाथाएं उद्धृत की गई प्रतीत होती हैं, अत: वहां ये गाथाएं मूल निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक में नहीं हैं।
१०१७. खंडितविराधिताणं४, मूलगुणाणं सउत्तरगुणाणं।
उत्तरकरणं कीरति, जह सगडरहंगगेहाणं।। १५०७।।
४. खण्डिता:-सर्वथा भग्ना, विराधिता:-देशतो भग्ना (हाटी)।
१०१८. पावं छिंदति जम्हा, पायच्छित्तं ति५ भण्णते६ तेणं।
पाएण वावि चित्तं, विसोहते७ तेण पच्छित्तं।। १५०८।।
५. तु (क, द, ब, हा)।
६. भण्णई (ब)।
७. सोहयइ (स), ०हए (हा, अ)।
१०१९. दव्वे भावे य दुहा, सोधी सल्लं च एक्कमेक्कं तु।
सव्वं पावं कम्मं, भामिज्जति जेण संसारे८।। १५०९।।
८. चूर्णि की व्याख्या के अनुसार गा. १०१९ के बाद 'विसल्लीकरणेणं' पाठ की व्याख्या में एक गाथा उद्धरितसव्वसल्लो...का संकेत है। हाटी में यह उपलब्ध नहीं है। यह गाथा ओनि ८०६ की होनी चाहिए।
१०२०. उस्सासं न निरुंभति, आभिग्गहिओ वि किमुय चिट्ठा उ९।
सज्जमरणं निरोहे, सुहुमुस्सासं तु जतणाए।। १५१०।।
९. य (स)।
१०२१. कास-खुत-जंभिते मा, हु सत्थमणिलोऽणिलस्स तिव्वुण्हो।
असमाधी य निरोहे, मा मसगादी य१० तो हत्थो११।। १५११।।
१०. न (रा)।
११. हत्थे (ब)।
१०२२. वायनिसग्गुड्डोए, जतणा सद्दस्स नेव य निरोधो।
उड्डोए वा हत्थो, भमली-मुच्छासु य निवेसो१२।। १५१२।।
१२. निवासो (क)।
१०२३. वीरियसजोगयाए, संचारा सुहुम बादरा देहे।
बाहिं रोमंचादी, अंतो खेलाणिलादीया।। १५१३।।
१०२४. आलोयचलं चक्खुं१३, मणुव्व तं दुक्करं थिरं काउं।
रूवेहि तगं१४ खिप्पति, सभावओ वा सयं चलति।। १५१४।।
१३. चक्खू (हा)।
१४. तहि (द)।
१०२५. न कुणति निमेसजत्तं१, तत्थुवयोगे न झाण झाएज्जा।
एगनिसिं तु पवन्नो२, झाति३ सहू अनिमिसच्छो वि।। १५१५।।
१. ०जुत्तं (हा, ब)।
२. पवत्तो (ब)।
३. झायइ (हा)।
१०२६. अगणीओ छिंदेज्ज व, बोहिय-खोभादि-दीहडक्को वा।
आगारेहि अभग्गो, उस्सग्गो एवमादीहिं४।। १५१६।।
४. चूर्णि में गाथा का संकेत नहीं है, पर व्याख्या है।
१०२६/१. ते पुण ससूरिए च्चिय५, पासवणुच्चारकालभूमीओ।
पेहित्ता अत्थमिते, ठंतुस्सग्गं सए ठाणे६।। १५१७।।
५. चिय (हा, अ)।
६. गा. १०२६/१-१२-ये बारह गाथाएं हाटी में निर्युक्ति गाथा के क्रमांक में हैं। हस्तप्रतियों में भी ये गाथाएं मिलती हैं। १०२६/७ के अलावा चूर्णि में इन गाथाओं का कोई संकेत एवं व्याख्या नहीं मिलती है। मूल- द्वारगाथा ९८७ के अन्तर्गत 'भेदद्वार' की व्याख्या के बाद 'परिमाणद्वार' का प्रसंग है। परिमाणद्वार की व्याख्या १०२७ वीं गाथा से प्रारम्भ होती है। गा. १००७ से १०२६ तक की २० गाथाएं सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति की गाथाएं हैं। इन गाथाओं के बारे में टीकाकार ने १०२६/१ वीं गाथा के प्रारम्भ में 'अधुनौघत: कायोत्सर्गविधिं प्रतिपादनायाह' का उल्लेख किया है, जबकि विधि द्वार की निर्युक्ति आगे उपलब्ध है, अत: यहां ये गाथाएं अप्रासंगिक लगती हैं। लगता है बाद में किन्हीं कारणों से ये गाथाएं निर्युक्तिगाथाओं के साथ मिल गई हैं, क्योंकि हस्तप्रतियों में अनेक अन्यकर्तृकी और प्रक्षिप्त गाथाएं साथ में लिखी हुई हैं। टीकाकार हरिभद्र ने भी अन्यकर्तृकी एवं उद्धृत गाथाओं की व्याख्या की है। इन गाथाओं को निर्युक्तिगाथा के मूल क्रम में नहीं जोड़ा गया है।
१०२६/२. जइ पुण निव्वाघातो, आवासं तो करेंति सव्वे वि।
सड्ढाइकहणवाघातयाइ७ पच्छा गुरू ठंति८।। १५१८।।
७. सड्ढायक० (स)।
८. ट्ठंति (ब), पंव ४४५।
१०२६/३. सेसा उ जहासत्ति,ं आपुच्छित्ताण ठंति सट्ठाणे।
सुत्तत्थसरणहेतुं, आयरियठितम्मि९ देवसियं१०।। १५१९।।
९. ०रिइ ठिय० (ब), ०रियट्ठिय० (स)।
१०. पंव ४४६।
१०२६/४. जो होज्ज उ असमत्थो११, बालो वुड्ढो गिलाण-परितंतो।
सो विकहाइ विरहितो, झाएज्जा जा गुरू ठंति।। १५२०।।
११. अस्स० (ब)।
१०२६/५. जा देवसियं दुगुणं, चिंतेइ१२ गुरू अहिंडओ ऽचिट्ठं।
बहुवावारा इतरे, एगगुणं ताव चिंतेंति१३।। १५२१।।
१२. चिंतइ (हा)।
१३. पंव ४५०, इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों तथा मुद्रित टीका में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है। चूर्णि में यह गाथा अनुपलब्ध है- पव्वइयाण व चिट्ठं, नाऊणं गुरु बहुं बहुविहीयं। कालेण तदुचिएणं, पारेइ य थोवचिट्ठो वि।।
१०२६/६. नमुकार१ चउव्वीसग२-कितिकम्मालोयणं पडिक्कमणं।
कितिकम्म दुरालोइय, दुप्पडिकंते य उस्सग्गो३।। १५२२।।
१. नमुक्कार (हा, पंव ४५३)।
२. चउवी० (हा)।
३. इस गाथा के बाद हाटी में 'उक्तं च' उल्लेख के साथ तथा ला और ब प्रति में 'गाथानवकं ऽन्या व्या' उल्लेख से नौ अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। हाटी में इनकी अत्यन्त संक्षिप्त व्याख्या है-
आलोयण वागरणसंपुच्छणा पूयणाइ सज्झाए।
अवराहे य गुरूणं, विणओ मूलं च वंदणगं।।
विणएण विणयमूलं, गंतूणायरियपायमूलम्मि।
जाणाविज्ज सुविहितो, जह अप्पाणं तह परं पि।।
कयपावो वि मणुस्सो, आलोइय-निंदितो गुरुसगासे।
होइ अतिरेगलहुगो, ओहरियभरोव्व भारवहो।।
उप्पण्णाणुप्पण्णा, माया अणुमग्गओ निहंतव्वा।
आलोयण-णिंदण-गरिहणाहिं न पुणो सिया बितियं।।
तस्स य पायच्छित्तं, जं मग्गविऊ गुरू उवदिसंति।
तं तह अणुचरितव्वं, अणवत्थपसंगभीतेणं।
आलोइऊण दोसे, गुरुणा पडिदिण्णपायछित्ता उ।
सामाइयपुव्वगं समभावे ठिया पडिकमंति।।
आयरिय-उवज्झाए, सीसे साहम्मिए कुलगणे य।
जे मे के वि कसाया, सव्वे तिविहेण खामेमि।।
सव्वस्स समणसंघस्स, भगवओ अंजलिं करिय सीसे।
सव्वं खमावइत्ता, खमामि सव्वस्स अहयं पि।।
सव्वस्स जीवरासिस्स, भावओ धम्मनिहितनियचित्तो।
सव्वं खमावइत्ता, खमामि सव्वस्स अहयं पि।।
१०२६/७. एस चरित्तुस्सग्गो, दंसणसुद्धीइ ततियओ होति।
सुतनाणस्स चउत्थो, सिद्धाण थुती य कितिकम्मं४।। १५२३।।
४. पंव ४८२, इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है। टीका और चूर्णि में यह गाथा नहीं है-
दुन्नी होंति चरित्ते, दंसण-णाणाइ होंति एक्केक्के।
सुत-खेत्त-देवताए, थुति अंते पंचमंगलगं।।
ला और ब प्रति में इस गाथा के लिए गाथाऽन्या ऽव्या का उल्लेख है।
१०२६/८. सुकयं आणत्तिं५ पिव, लोगे काऊण सुकय कितिकम्मं।
वड्ढंतिया थुतीओ, गुरुथुतिगहणे कते तिन्नि६।। १५२४।।
५. आणत्तं (ब)।
६. पंव ४८९।
१०२६/९. निद्दामत्तो न सरति, अतियारं मा य घट्टणं ऽणोन्नं७।
कितिअकरणदोसा वा, गोसादी तिन्नि उस्सग्गा८।। १५२५।।
७. नुन्ने (स)।
८. पंव ४९८, इस गाथा की व्याख्या चूर्णि में १०२६/१२ गाथा के बाद है, लेकिन हमने टीका के क्रम को स्वीकृत किया है।
१०२६/१०. तत्थ९ पढमो चरित्ते, दंसणसुद्धीइ बितियओ१० होति।
सुतनाणस्स य११ ततिओ, नवरं चिंतेति१२ तत्थ इमं१३।। १५२६।।
९. एत्थ (हा, अ)।
१०. बीयओ (हा, रा, अ)।
११. उ (ब)।
१२. चिंतइ (ब)।
१३. गा. १०२६/७ में दर्शनविशुद्धि के निमित्त से होने वाला कायोत्सर्ग तीसरा तथा श्रुतज्ञान सम्बन्धी चौथा है। इस गाथा (१०२६/१०) में दर्शनविशुद्धि से सम्बन्धित कायोत्सर्ग दूसरा तथा श्रुतज्ञान सम्बन्धी तीसरा है। यही क्रम सम्यक् लगता है। गा. १०२६/ ७ में दूसरा कायोत्सर्ग किसलिए है, यह उल्लेख नहीं है।
१०२६/११. ततिए निसातियारं, चिंतेइ चरमम्मि किं तवं काहं?।
छम्मासा एगदिणाइहाणि जा पोरिसि नमो वा।। १५२७।।
१०२६/१२. अहमवि भे खामेमी, तुब्भेहिॅ समं अहं च१ वंदामि।
आयरियसंतियं नित्थारगाओ गुरुणो य वयणाइं२।। १५२८।।
१. पि (स)।
२. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों एवं मुद्रित टीका में दो भाष्यगाथाएं (हाटीभा २३२, २३३) मिलती हैं। ला और ब प्रति में इसके लिए गाथाद्वयं भा. व्या का उल्लेख है। भाष्य गाथाओं के लिए देखें परि. १ गाथा सं. ४८,४९
१०२७. देसिय-राइय-पक्खिय-चाउम्मासे३ तहेव वरिसे य।
एतेसु होंति नियता, उस्सग्गा अनियता सेसा।। १५२९।।
३. चउमासे या (हा, रा), चउम्मासि (ब, स)।
१०२८. पायसमा उस्सासा४, कालपमाणेण होंति नातव्वा।
एतं कालपमाणं, 'उस्सग्गे होति'५ नातव्वं६।। १५३९।।
४. ऊसासा (अ)।
५. उस्सग्गेणं तु (रा)।
६. यह गाथा मुद्रित हाटी (१५३९) में है। सभी हस्तप्रतियों में भी यही क्रम प्राप्त होता है, किन्तु चूर्णि में यह गाथा साय.....(गा. १०२८, हाटी १५३०) से पूर्व निर्दिष्ट है। विषयक्रम की दृष्टि से चूर्णि का क्रम ठीक प्रतीत होता है, क्योंकि अब मूल द्वारगाथा के 'परिमाणद्वार' की व्याख्या का क्रम है। उपर्युक्त गाथा में उच्छ्वास का परिमाण बताया है। यह साय सयं...गाथा से पूर्व विषय की दृष्टि से भी सम्बद्ध प्रतीत होती है। हमने चूर्णि का क्रम स्वीकृत किया है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी चूर्णिकार टीकाकार से प्राचीन हैं। टीकाकार ने साय सयं गाथा की व्याख्या में 'उच्छ्वासमानं चोपरिष्टाद् वक्ष्याम: पायसमा उस्सासा इत्यादिना' (टी. पृ. २०३) का उल्लेख किया है। इससे भी स्पष्ट है कि यह गाथा यहीं होनी चाहिए।
१०२९. साय सयं गोसऽद्धं७, तिन्नेव सया हवंति पक्खम्मि।
पंच य चाउम्मासे, 'अट्ठसहस्सं च वारिसए'८।। १५३०।।
७. गोसद्धं ति प्रत्यूषे (हाटी)।
८. ०वारिसिए (ब, स), वरिसे अट्ठोत्तरसहस्सा (प्रसा १८५)।
१०३०. चत्तारि दो दुवालस, वीसं चत्ता य होंति उज्जोया।
देसिय-राइय-पक्खिय, चाउम्मासे य९ वरिसे य१०।। १५३१।।
९. तहेव (क)
१०. प्रसा १८३।
१०३१. पणवीसमद्धतेरस११, सिलोग पन्नत्तरिं च बोधव्वा।
सयमेगं पणवीसं१२, बे बावन्ना य वारिसए।। १५३२।।
११,१२. पणु० (ब), सर्वत्र, प्रसा १८४।
१०३२. गमणागमणविहारे, सुत्ते वा सुमिणदंसणे राओ।
नावा नदिसंतारे, 'इरियावहिया पडिक्कमणं'१।। १५३३।।
१. पायच्छित्तं विउस्सग्गो (व्यभा ११०), इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों, टीका (हाटीभा २३४) तथा चूर्णि (पृ. २६६) में भाष्य द्वारगाथा का उल्लेख है। टीका में इसके लिए चामुमेवावयवं विवृण्वन्नाह भाष्यकार: का उल्लेख है। भाष्यगाथा हेतु देखें परि. १ गाथा सं. ४९
भाष्यगाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों एवं हाटी में एक अन्यकर्तृकी गाथा है। टीकाकार ने भी इसके लिए 'अन्यकर्तृकी सोपयोगा च' का उल्लेख किया है-
निययालयाओ गमणं, अन्नत्थ उ सुत्तपोरिसिनिमित्तं।
होति विहारो इत्थ वि, पणवीसं होंति उस्सासा।।
१०३२/१. उद्देस-समुद्देसे, सत्तावीसं अणुण्णवणियाए२।
अट्ठेव य उस्सासा३, 'पट्ठवण पडिक्कमणमादी'४।। १५३४।।
२. ०वणयाए (हाटीपा), तहा अणुण्णाए (व्यभा ११४)।
३. ऊसासा (हा, ब, रा, व्यभा)।
४. पट्ठवणा पडिकमणमादी (व्यभा), १०३२/१-५- ये पांच गाथाएं हाटी में निगा के क्रम में व्याख्यात हैं, किन्तु ये गाथाएं भाष्य की होनी चाहिए। इन गाथाओं के भाष्यगत होने का प्रमुख कारण यह है कि गमणागमण (गा. १०३२) निर्युक्ति की द्वारगाथा है, उसके 'गमणागमण' पद की व्याख्या में भत्ते पाणे.....(हाटीभा २३४)भाष्य की गाथा है। इसके लिए टीकाकार स्पष्ट उल्लेख भी करते हैं कि 'चामुमेवावयवं विवृण्वन्नाह भाष्यकार:' इसका तात्पर्य है कि भाष्यकार गमणागमणविहारे (१०३२)... गाथा के सभी पदों की व्याख्या करेंगे। ऐसा संभव नहीं है कि एक 'गमणागमन' द्वार की भाष्यकार व्याख्या करें और 'सुत्त' द्वार की निर्युक्तिकार व्याख्या करें, अत: 'सूत्रद्वार' की व्याख्या में उद्देस- समुद्देसे से लेकर पावुग्घाई (१०३२/१-४) तक की चार गाथाएं भी भाष्य की होनी चाहिए। इसके आगे पाणवह....(१०३२/५) यह गाथा 'सुमिणदंसणे' पद की व्याख्या में लिखी गयी है। टीकाकार भी उल्लेख करते हैं कि 'सुमिणदंसणे राउ त्ति द्वारं व्याख्यानयन्नाह पाणवह......' निर्युक्ति की संक्षिप्त शैली को देखते हुए ये पांचों गाथाएं भाष्य की ही होनी चाहिए। चूर्णि में भी इन गाथाओं की व्याख्या नहीं है। चूंकि ये हाटी में निगा के क्रम में हैं, अत: इन गाथाओं को बिना क्रमांक के ऊपर ले लिया है।
१०३२/२. जुज्जति अकालपढियादिगेसु५ दुट्ठु य पडिच्छियादीसु६।
समणुण्णसमुद्देसे, काउस्सग्गस्स करणं तु।। १५३५।।
५. आदिशब्दात् काले न पठितमित्यादि (हाटी)।
६. आदिशब्दात् श्रुतहीलनादिपरिग्रह: (हाटी)।
१०३२/३. जं पुण उद्दिसमाणा, अणतिक्कंता वि कुणह उस्सग्गं।
एस अकतो वि दोसो, परिघेप्पति किं मुहा भंते?।। १५३६।।
१०३२/४. पावुग्घाती कीरति, उस्सग्गो मंगलं ति उद्देसो।
अणुवहियमंगलाणं, मा होज्ज कहिंचि णे विग्घं।। १५३७।।
१०३२/५. पाणवध-मुसावादे, अदत्त-मेहुण परिग्गहे चेव१।
सयमेगं तु२ अणूणं, उस्सासाणं३ हवेज्जाहि४।। १५३८।।
१. सुमिणे (व्यभा ११९)।
२. ति (व्यभा)।
३. ऊसा० (क, ब)।
४. भवेज्जासि (व्यभा), ०ज्जा वि (ब), तु. मूला ६६१, इस गाथा के बाद दो अन्यकर्तृकी गाथाएं हस्तप्रतियों एवं हाटी में मिलती हैं। टीका में प्रथम गाथा के लिए 'उक्तं च' का उल्लेख है तथा दूसरी के लिए 'गाथेयमन्यकर्तृकी सोपयोगा च' का उल्लेख है, लेकिन गाथा नहीं है-
दिट्ठीविप्परियासे, सय मेहुण्णम्मि थीविपरियासे।
ववहारेणट्ठसयं, अणभिस्संगस्स साहुस्स।।
नावाए उत्तरिउं, वहमाई तह नइं च एमेव।
संतारेण चलेण व, गंतुं पणवीसउस्सासा।।
१०३२/६. पायसमा उस्सासा, कालपमाणेण होंति नातव्वा।
एतं कालपमाणं, 'उस्सग्गे होति नातव्वं'५।। १५३९।।
५. काउस्सग्गे मुणेयव्वं (व्यभा १२१), यह गाथा चूर्णि में देसिय राइय....(गा. १०२७) के बाद निर्दिष्ट है। हमने चूर्णि का क्रम स्वीकृत किया है। टीका में यह गा. यहां इसी क्रम में है, अत: यहां भी उल्लेख कर दिया है। इस गाथा के बाद दो भाष्य की गाथाएं सभी हस्तप्रतियों में मिलती हैं। ला और ब प्रति में इसके लिए गाथाद्वयं भा. व्या का उल्लेख है तथा टीकाकार ने 'तथा चाह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। यहां 'अशठ शठ द्वार' की व्याख्या में पहले भाष्य गाथाएं (हाटीभा २३५, २३६) हैं। भाष्यगाथाओं के लिए देखें परि. १ गाथा सं. ५०,५१।
इसके बाद निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है-
एमेव बलसमग्गो, न कुणइ मायाइ सम्ममुस्सग्गं।
मायावडियं कम्मं, पावति उस्सग्गकेसं च।।
१०३२/७. 'मायाए उस्सग्गं'६, सेसं च तवं अकुव्वतो सहुणो।
को अन्नो अणुहोहिइ७, सकम्मसेसं अणिज्जरियं८।। १५४०।।
६. अन्ये पठंति 'एमेव य उस्सग्गं ति न चायमतिशोभन: पाठ:' (हाटीपा पृ. २०५)।
७. अणुहोही (हा), अणुहवति (क)।
८. यह गाथा हाटी में निगा के क्रमांक में है, पर चूर्णि में इसकी कोई व्याख्या एवं संकेत नहीं मिलता है। मूलत: यह गाथा विषय की दृष्टि से इससे पूर्व आई हुई अन्यकर्तृकी गाथा 'एमेव बलसमग्गो' के साथ जुड़ती है। ऐसा संभव लगता है कि बाद में यह गाथा निगा के साथ जुड़ गयी, क्योंकि अनेक हस्तप्रतियों में अन्यकर्तृकी गाथाओं का कोई संकेत नहीं है। इसके अतिरिक्त मूलद्वारगाथा (९८७) के अशठ द्वार की व्याख्या निर्युक्तिकार गा. १०३३ में कर रहे हैं । उसमें 'णिक्कूडं' शब्द इस पूरी गाथा का प्रतिनिधित्व करता है, अत: व्याख्यात्मक होने से हमने इसे निर्युक्ति गाथा के क्रम में नहीं रखा है।
१०३३. निक्कूडं सविसेसं, वयाणुरूवं बलाणुरूवं च।
खाणुव्व उड्ढदेहो९, काउस्सग्गं तु ठाएज्जा१०।। १५४१।।
९. उद्ध० (स, हा, रा)।
१०. तु. मूला ६७३, चूर्णि में इस गाथा का संकेत नहीं है, पर विस्तृत व्याख्या है।
१०३३/१. तरुणो बलवं तरुणो, य दुब्बलो थेरओ बलसमिद्धो।
थेरो अबलो चउसु वि, भंगेसु जहाबलं ठाती११।। १५४२।।
११. यह गाथा हाटी में निगा के क्रम में है, पर हमने इसको निगा के क्रम में नहीं रखा है, क्योंकि यह गाथा १०३३ की व्याख्या रूप है। इसमें 'वयाणुरूवं च बलाणुरूवं' का स्पष्टीकरण है। चूर्णि में भी इस गाथा का संकेत एवं व्याख्या प्राप्त नहीं होती है, अत: यह व्याख्यात्मक होने से भाष्य की या बाद के आचार्यों द्वारा जोड़ी गयी प्रतीत होती है।
१०३४. पयलायति१ पडिपुच्छति, कंटग वीयार पासवण धम्मे।
नियडी गेलण्णं वा२, करेति कूडं हवति एयं।। १५४३।।
१. प्रचलयति-निद्रां गच्छति (हाटी)।
२. पि य (क)।
१०३४/१. पुव्वं ठंति य३ गुरुणो, गुरुणा उस्सारितम्मि पारेंति।
ठायंति य सविसेसं, तरुणा अन्नूणविरिया४ उ।। १५४४।।
३. उ (ब)।
४. अण्णोण्णवि० (स), अनूणवि० (हा)
१०३५. चउरंगुल मुहपोत्ती५, उज्जूए६ डब्बहत्थ७ रयहरणं।
वोसट्ठचत्तदेहो, काउस्सग्गं करेज्जाहि।। १५४५।।
५. ०पत्ती (हा, अ)।
६. उज्जुए (ब)।
७. ०हत्थि (स)।
१०३६. घोडग लता य खंभे, कुड्डे माले य सबरि वहु नियले।
लंबुत्तर थण उद्धी, संजइ 'खलिणे य'८ वायस कविट्ठे।। १५४६।।
८. प्रसा २४७, तु. मूला ६७०, छंद की दृष्टि से 'खलिणे य' के स्थान पर 'खलि' पाठ होना चाहिए।
१०३७. सीसुक्कंपिय९ मूई, अंगुलि-भमुहा य१० वारुणी पेहा।
'नाभी-करतल-कोप्पर, उस्सारित पारियम्मि थुती११'।। १५४७।।
९. सीसोकं० (स)।
१०. उ (ब)।
११. तु. प्रसा २४८, तु. मूला ६७१, 'नाभीकरयल कुप्पर, उस्सारे पारियम्मि थुइ त्ति, निर्युक्तिगाथा शकलं लेशतोऽदुष्ट कायोत्सर्गावस्थानप्रदर्शनपरं विध्यंतरसंग्रहपरं च (हाटी पृ. २०५) इस गाथा के बाद कायोत्सर्ग के दोषों को स्पष्ट करने वाली १४ अन्यकर्तृकी गाथाएं सभी हस्तप्रतियों में हैं। ला और ब प्रति में इनके लिए चतुर्दश गाथा ऽन्याऽव्या का उल्लेख है तथा मुद्रित टीका में ये उगा के रूप में हैं-
आसुव्व विसमपायं, आउंटावित्तु ठाति उस्सग्गे।
कंपति काउस्सग्गे, लयव्व खरपवणसंगेणं।।
खंभे वा कुड्डे वा, अवठंभिय कुणति काउसग्गं तु।
माले य उत्तिमंगं, अवठंभिय ठाति उस्सग्गं।।
सबरी वसणविरहिता, करेहि सागारियं जह ठवेति।
ठइऊण गुज्झदेसं, करेहि इय कुणति उस्सग्गं।।
अवणामिउत्तमंगो, ठाउस्सग्गं जहा कुलवहुव्व।
नियलियया विव चलणे, वित्थारिय अहव मेलविउं।।
काऊण चोलपट्टं, अविधीए नाभिमंडलस्सुवरिं।
हेट्ठा य जाणुमेत्तं, चिट्ठति लंबुत्तरुस्सग्गं।।
पच्छाइऊण य थणे, चोलगपट्टेण ठाति उस्सग्गं
दंसाइरक्खणट्ठा, अहवा अन्नाणदोसेणं।।
मेलित्तु पण्हियाओ, चलणे वित्थारिऊण बाहिरओ।
काउस्सग्गो एसो, बाहिरउद्धी मुणेतव्वो।।
अंगुट्ठे मेलविउं, वित्थारिय पण्हियाओ बाहिं तु।
ठाउस्सग्गं एसो, भणितो अब्भिंतरुद्धि त्ति।।
कप्पं वा पट्टं वा, पाउणिओ संजइव्व उस्सग्गं।
ठायइ खलिणं व जहा, रयहरणं अग्गओ काउं।।
भामेति तहा दिट्ठि,ं चलचित्तो वायसुव्व उस्सग्गे।
छप्पइयाण भएणं, कुणति य पट्टं कविट्ठं वा।।
सीसं पकंपमाणो, जक्खाइट्ठोव्व कुणति उस्सग्गं।
मूयव्व हुयहुयंतो, तहेव छिज्जंतमादीसु।।
अंगुलि-भमुहाओ वि य, चालंतो तह य कुणति उस्सग्गं।
आलावगगणणट्ठा, संठवणत्थं च जोगाणं।।
काउस्सग्गम्मि ठितो, सुरा जहा बुडबुडेइ अव्वत्तं।
अणुपेहंतो तह वाणरुव्व चालेति ओट्ठउडे।।
एए काउस्सग्गं, कुणमाणेण विबुहेण दोसा उ।
सम्मं परिहरियव्वा, जिणपडिकुट्ठ त्ति काऊणं।।
द्र. प्रसा. २४९-६२
१०३८. वासीचंदणकप्पो, जो मरणे जीविते य समदरिसी१।
देहे 'य२ अपडिबद्धो'३, काउस्सग्गो हवति तस्स४।। १५४८।।
१. समसण्णो (ब, हा, ला), ०दरसी (चू)।
२. च शब्दादुपकरणादौ (हाटी)।
३. अप्पडि० (ला, रा)।
४. सुद्धो (चू)।
१०३९. तिविहाणुवसग्गाणं, दिव्वाणं माणुसाण तिरियाणं।
सम्ममहियासणाए, काउस्सग्गो हवति सुद्धो५।।१५४९।।
५. चूर्णि में इस गाथा का संकेत या व्याख्या नहीं है। यह 'कस्स' द्वार की व्याख्या करने वाली है, अत: निर्युक्ति की होनी चाहिए।
१०४०. इहलोगम्मि सुभद्दा, राया उदितो य६ सेट्ठिभज्जा७ य।
सोदास खग्गथंभण, सिद्धी सग्गो य परलोगे८।।१५५०।।
६. उ (ब)।
७. दिट्ठिसब्भा (स)।
८. इस गाथा के बाद 'जह करगओ' (हाटीभा २३७) भाष्य गाथा सभी प्रतियों एवं टीका में मिलती है। भाष्यगाथाओं के लिए देखें परि. १, गाथा सं. ५२।
१०४०/१. काउस्सग्गे जह सुट्ठियस्स भज्जंति अंगुवंगाइं९।
इय भिंदंति मुणिवरा१०, अट्ठविधं कम्मसंघातं११।।१५५१।।
९. अंगमंगाइं (हा, क)।
१०. सुविहिया (हा, अ, क, द)।
११. ०घाइं (ब), तु. मूला ६६८, १०४०/१-४-ये चारों गाथाएं हाटी में निगा के क्रम में हैं। ये गाथाएं भाष्यगाथा (हाटीभा २३७) से जुडती हैं, वहां टीकाकार ने 'यत आह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। चूर्णि (पृ. २६९) में 'इमाओ आलम्बणगाहाओ' निर्देश के साथ ये गाथाएं दी हुई हैं। ये चारों गाथाएं निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए। इसका एक कारण यह है कि मूलद्वारगाथा (९८६) के अंतिम 'फलद्वार' की व्याख्या १०४० वीं गाथा में हो चुकी है, अत: ये चार गाथाएं भाष्य की अथवा बाद में जोड़ी गई होनी चाहिए।
१०४०/२. अन्नं इमं सरीरं, अन्नो जीवु त्ति एव१२ कतबुद्धी।
दुक्खपरिकिलेसकरं१३, छिंद ममत्तं१४ सरीराओ१५।।१५५२।।
१२. एस (क)।
१३. ०परिक्केस० (चू)।
१४. ममत्ति (चू)।
१५. चूर्णि (पृ. २६९) में 'इमाओ आलंबणगाहाओ' निर्देश के साथ अन्नं इमं (१०४०/२) गाथा से पूर्व एक गाथा और मिलती है-
नत्थि भयं मरणसमं, जम्मेण समं न विज्जती दुक्खं।
जम्मणमरणाबाहं, छिंद ममत्तं सरीरम्मि।।
१०४०/३. जावइया किर दुक्खा, संसारे जे मए समणुभूता।
तत्तो१६ दुव्विसहतरा, नरगेसु अणोवमा दुक्खा।।१५५३।।
१६. इत्तो (हा, अ)।
१०४०/४. तम्हा उ निम्ममेणं, मुणिणा उवलद्धसुत्तसारेणं१।
काउस्सग्गो उग्गो२, कम्मखयट्ठाय३ कायव्वो।। १५५४।।
काउस्सग्गनिज्जुत्ती समत्ता
१. ०द्धदेहसा० (चू)।
२. × (चू)।
३. कम्मक्खयट्ठाए उ (चू)।
१०४१. पच्चक्खाणं पच्चक्खाओ पच्चक्खेयं च आणुपुव्वीए४।
परिसा-कहणविधी या, फलं च आईइ छब्भेदा५ ।। १५५५।।
४. प्रत्याख्यायते-निषिध्यतेऽनेन मनोवाक्कायक्रियाजालेन किञ्चिदनिष्टमिति प्रत्याख्यानम् (हाटी), गाथा के पूर्वार्ध में छंदभंग प्रतीत होता है।
५. मूला (६३५) में इस गाथा के स्थान पर कुछ अंतर के साथ निम्न गाथा मिलती है-
पच्चक्खाओ पच्चक्खाणं पच्चक्खियव्वमेवं तु।
तीदे पच्चुप्पण्णे, अणागदे चेव कालम्हि।।
१०४२. नामं ठवणा दविए, अइच्छ पडिसेहमेव भावे य।
एते खलु छब्भेदा, पच्चक्खाणस्स६ नातव्वा७।।भा.२३८।।
६. ०णम्मि (हा, क, ब, ला)।
७. गा. १०४२, हाटी में भाष्यगाथा (भा. २३८) निर्युक्ति की है अथवा भाष्य की, चूर्णि में इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिलता है। चूर्णि में इनकी संक्षिप्त व्याख्या मिलती है। हाटी में भाष्यगाथा या निर्युक्तिगाथा के क्रमांक संपादक द्वारा लगाए गए हैं, अत: उन्हें प्रमाण नहीं माना जा सकता। मूलत: यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए। इसके ये हेतु हैं-
• गा. १०४१ में निर्युक्तिकार ने प्रत्याख्यान आदि छह द्वारों का उल्लेख किया है, अत: प्रत्याख्यान द्वार से सम्बन्धित निक्षेपपरक गाथा निर्युक्तिकार की होनी चाहिए, क्योंकि निक्षेपगत गाथाएं प्राय: निर्युक्तिकार ही लिखते हैं। ला और ब हस्तप्रतियों में भाष्यगाथा के लिए प्राय: सभी स्थानों पर भा का उल्लेख है, पर इस गाथा के लिए कोई संकेत नहीं है, अत: यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए।
• णामं ठवणा.......(१०४२) गाथा के प्रारम्भ में टीकाकार 'व्यासार्थं तु यथावसरं भाष्यकार एव वक्ष्यति' यहां 'यथावसरं' और 'वक्ष्यति' ये दो शब्द स्पष्ट करते हैं कि भाष्यगाथाएं इस गाथा के बाद हैं, अन्यथा यथावसर और भविष्यकाल की क्रिया का प्रयोग नहीं किया जाता। इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों एवं हाटी में चार भाष्यगाथाएं (हाटीभा २३९-४२) प्राप्त होती हैं। भाष्यगाथाओं के लिए देखें परि. १ गा. सं. ५३-५६।
भाष्य गाथाओं के बाद निम्न अन्यकर्तृकी गाथा का उल्लेख सभी हस्तप्रतियों में मिलता है-
मूलगुणा वि य दुविहा, समणाणं चेव सावयाणं च।
ते पुण विभज्जमाणा, पंचविहा होंति नायव्वा।।
१०४३. पाणवध मुसावादे, अदत्त-मेहुणपरिग्गहे चेव।
समणाणं मूलगुणा, तिविधं तिविधेण णातव्वा१।।भा. २४३।।
१. यह गाथा मुद्रित हाटी में भाष्यगाथा (हाटीभा २४३) के क्रम में है, लेकिन स्वयं टीकाकार ने निर्युक्ति या भाष्य का कोई संकेत नहीं किया है। यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए, क्योंकि इस गाथा में साधु के मूलगुण प्रत्याख्यान का वर्णन है। इसके आगे निर्युक्तिकार श्रावक के मूलगुण प्रत्याख्यान की व्याख्या कर रहे हैं। निर्युक्तिकार साधु को छोड़कर केवल श्रावक के प्रत्याख्यान का वर्णन करें, यह संभव नहीं लगता। इस गाथा के आगे टीकाकार ने 'सर्व- मूलगुणप्रत्याख्यानमुपदर्शयन्नाह' का उल्लेख किया है तथा १०४४ वीं गाथा के प्रारम्भ में 'देशमूलगुण- प्रत्याख्यानावसर:' का उल्लेख है। इन दोनों की संवादिता के आधार पर भी यह निर्णय किया जा सकता है कि यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए। मुद्रित हाटी में निर्युक्तिगाथा के क्रमांक संपादक द्वारा लगाए गए हैं। भाष्य के क्रमांक में होते हुए भी इस गाथा को हमने निर्युक्ति के क्रमांक में जोड़ा है।
१०४४. सावगधम्मस्स विधिं, वोच्छामी धीरपुरिसपण्णत्तं।
जं चरिऊण सुविहिता, गिहिणो वि सुहाइं पावंति२।।१५५६।।
२. चूर्णि में इस गाथा का कोई संकेत एवं व्याख्या प्राप्त नहीं है। मात्र 'सावगधम्मस्स विधिं वोच्छामि' का उल्लेख है। यद्यपि सम्बन्धगाथा के रूप में यह गाथा बाद में जोड़ी गई प्रतीत होती है। भाषा-शैली की दृष्टि से भी यह निर्युक्तिगाथा प्रतीत नहीं होती, फिर भी वर्तमान में यह निर्युक्ति का अंग बन गई है, अत: इसे निर्युक्तिगाथा के क्रम में रखा है।
१०४५. साभिग्गहा य निरभिग्गहा य ओहेण सावगा दुविहा।
ते पुण विभज्जमाणा, अट्ठविधा होंति नातव्वा।। १५५७।।
१०४६. दुविह तिविहेण पढमो, दुविहं दुविहेण बीयओ होति।
दुविहं एगविहेणं, एगविहं चेव तिविहेणं३।। १५५८।।
३. १०४६, १०४७-इन दोनों गाथाओं का चूर्णि में गाथा संकेत नहीं, लेकिन व्याख्या है।
१०४७. एगविहं दुविहेणं, एक्केक्कविहेण छट्ठओ होति।
उत्तरगुण सत्तमगो, अविरयओ 'चेव अट्ठमगो'४।। १५५९।।
४. अट्ठमो होइ (प्रसा १३४३)।
१०४८. पणग-चउक्कं च तिगं, दुगं च एगं च गिण्हति वयाइं।
अहवावि उत्तरगुणे, अहवावि न गिण्हती किंची।। १५६०।।
१०४९. निस्संकिय-निक्कंखिय, निव्वितिगिच्छा अमूढदिट्ठी य।
वीरवयणम्मि एते, बत्तीसं१ सावगा भणिता२।। १५६१।।
१. बत्तीसा (क)।
२. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में अनेक अन्यकर्तृकी गाथाएं हैं। हाटी में भी कुछ गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में व्याख्यात हैं। सर्वप्रथम ला और ब प्रति में गाथात्रयं ऽन्या. व्या. उल्लेख के साथ निम्न तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। टीका में भी इनके लिए अन्यकर्तृकी गाथा का संकेत है-
सीयालं भंगसयं, पच्चक्खाणम्मि जस्स उवलद्धं।
सो खलु पच्चक्खाणे, कुसलो सेसा अकुसला उ।।
स प्रति और हाटी में इसके स्थान पर निम्न गाथाएं मिलती हैं-
सीयालं भंगसयं, गिहपच्चक्खाण भेद-परिमाणं।
जोगत्तियकरणत्तिय, कालतिएणं मुणेयव्वं।।
सीयालं भंगसयं, गिहपच्चक्खाण भेदपरिमाणं।
तं च विहिणा इमेणं, भावेयव्वं पयत्तेणं।।
तिन्नि तिया तिन्नि दुया, तिन्निक्किक्का य होंति जोगेसु।
तिदुएगं तिदुएगं, तिदुएगं चेव करणाइं।।
पढमे लब्भइ एगो, सेसेसु पएसु तिय तिय तियं ति।
दो नव तिय दो नवगा, तिगुणिय सीयाल भंगसयं।।
इसके बाद पांच अन्यकर्तृकी गाथाएं सभी हस्तप्रतियों तथा टीका में मिलती हैं। ला और ब प्रति में इनके लिए पंचगाथा ऽन्या. व्या. का उल्लेख है-
पंचण्हमणुवयाणं, इक्कग-दुग-तिग-चउक्क-पणगेहिं।
पंचग दस-दस पण इक्कगे य संजोग कायव्वा।।
वय इक्कग संजोगाण, होंति पंचण्ह तीसती भंगा।
दुगसंजोगाण दसण्ह, तिन्नितिसट्ठा सया होंति।।
तिग संजोगाण दसण्ह भंगसत एक्कवीसई सट्ठा।
चउसंजोगाणं पुण, चउसट्ठिसयाणि असियाणि।।
सत्तत्तरिं सयाइं, छ सत्तराइं च पंच संजोगे।
उत्तरगुण अविरयमेलियाण जाणाहि सव्वग्गं।।
सोलस चेव सहस्सा, अट्ठसया चेव होंति अट्ठऽहिया।
एसो उ सावगाणं, वयगहणविधी समासेणं।।
इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में मूल ग्रंथ का पाठ मिलता है। जो श्रावक के १२ व्रत के अतिचारों से सम्बन्धित है। केवल ब प्रति में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा अतिरिक्त मिलती है-
पण्णासं च सहस्सा, चत्तारि सया हवंति चउवीसा।
तीय णेग य दुणिया य दोहिं जुआ सव्वसंखाए।।
स और रा प्रति में निम्न दो प्रक्षिप्त गाथाएं और मिलती हैं-
दुविहा अट्ठविहा वा, बत्तीसविहा व सत्त पणतीसा।
सोलसय सहस्सभवे, अट्ठसय अट्ठुत्तरा वयणो।।
एएहिं अउणपण्णं, कालतिएणं सियालभंगसतं।
गुणियं वएहि पंचहिँ, सत्तसया होंति पणतीसा।।
१०५०. पच्चक्खाणं उत्तरगुणेसु खमणाइयं अणेगविधं।
तेण य इहयं३ पगतं, तं पि य इणमो दसविधं तु।। १५६३४।।
३. इहतिं (स), तु. मूला ६३८।
४. मुद्रित हाटी में १५६२ क्रमांक खाली है। १५६१ वीं गाथा के बाद १५६३ का क्रमांक है।
१०५१. अणागयमतिक्कंतं, कोडीसहितं५ नियंटितं६ चेव।
सागारमणागारं, परिमाणकडं निरवसेसं७।। १५६४।।
५. कोडिय० (हा, अ), कोटिसहितं-मिलितोभय प्रत्याख्यानकोटि (हाटी)।
६. नितरां यन्त्रितं नियन्त्रितं प्रतिज्ञातदिनादौ ग्लानाद्यन्त- रायभावेऽपि नियमात् कर्तव्यमिति हृदयम् (हाटी)।
७. स्था १०/१०१/१, भ ७/३४/१, मूला ६३९।
१०५२. संकेयं चेव अद्घाए, पच्चक्खाणं तु दसविधं।
सयमेवऽणुपालणियं, दाणुवदेसे जहसमाधी८।। १५६५।।
८. इस गाथा के बाद केवल ब प्रति तथा हाटी में निम्न अन्यकर्तृकी गाथा मिलती है-
भावितजिणवयणाणं, ममत्तरहिताण नत्थि हु विसेसो।
अप्पाणम्मि परम्मि य, तो वज्जे पीडमुभओ वि।।
१०५३. होही पज्जोसवणा१, मम य तया अंतराइयं होज्जा।
गुरुवेयावच्चेणं, तवस्सिगेलण्णयाए वा।। १५६६।।
१. ०जोसमणा (स)।
१०५४. सो दाइ तवोकम्मं, पडिवज्जति२ तं अणागते काले।
एतं पच्चक्खाणं, अणागतं होति णातव्वं।। १५६७।।
२. ०वज्जे (हा)।
१०५५. पज्जोसवणाए तवं, जो खलु न करेति कारणज्जाते३।
गुरुवेयावच्चेणं, तवस्सिगेलण्णयाए वा।। १५६८।।
३. कारणे जाते (अ)।
१०५६. सो दाइ तवोकम्मं, पडिवज्जति तं अइच्छिते काले।
एतं पच्चक्खाणं, अइकंतं४ होति नातव्वं।। १५६९।।
४. अइक्कंतं (स)।
१०५७. पट्ठवणओ य दिवसो, पच्चक्खाणस्स निट्ठवणओ य।
जहियं समिंति दुन्नि वि, तं भण्णति कोडिसहितं५ तु।। १५७०।।
५. अहवा इमो अण्णो विही-अभत्तट्ठं कतं आयंबिलेण पारितं पुणरवि अभत्तट्ठं करेति आयंबिलं च, एवं एगासणगादीहि वि संजोगो कायव्वो। णिव्वीतिगादिसु सव्वेसु सरिसेसु विसरिसेसु य (हाटी)।
१०५८. मासे मासे य तवो, अमुगो अमुगदिवसम्मि६ एवतिओ।
हट्ठेण गिलाणेण व, कातव्वो जाव उस्सासो७।। १५७१।।
६. अमुगे दिणम्मि (हा)।
७. ऊसासो (हा, स)।
१०५९. एतं पच्चक्खाणं, नियंटितं धीरपुरिसपण्णत्तं।
जं गिण्हंतऽणगारा, अणिस्सियप्पा८ अपडिबद्धा।। १५७२।।
८. ०सिअप्प (स)।
१०६०. चउदसपुव्वी जिणकप्पिएसु पढमम्मि चेव संघयणे।
एतं वुच्छिन्नं९ खलु, थेरावि१० तया करेसी य।। १५७३।।
९. विच्छिन्नं (हा, रा)।
१०. अपिशब्दादन्ये च कृतवन्त: (हाटी)।
१०६१. महयरगागारेहिं११, अन्नत्थ वि कारणम्मि जातम्मि।
जो भत्तपरिच्चायं, करेति सागारकडमेतं।। १५७४।।
११. मयहरगागा० (ब), अयं च महानयं च महान् अनयोरतिशयेन महान् महत्तर: (हाटी)।
१०६२. निज्जायकारणम्मी, महतरगा१२ नो करेंति आगारं।
कंतारवित्तिदुब्भिक्खयाइ एतं निरागारं।। १५७५।।
१२. मयह० (ब)।
१०६३. दत्तीहि व१३ कवलेहि व, घरेहिं भिक्खाहिॅ अहव दव्वेहिं।
जो भत्तपरिच्चायं, करेति परिमाणकडमेतं।। १५७६।।
१३. उ (हा, रा, ला)।
१०६४. सव्वं असणं सव्वं, च१ पाणगं सव्वखज्जभुज्जविधिं२।
वोसिरति सव्वभावेण, एतं भणितं निरवसेसं।। १५७७।।
१. × (हा)।
२. ०भोज्जविहं (स)।
१०६५. अंगुट्ठमुट्ठिगंठीघरसेउस्सास३-थिबुग जोइक्खे।
भणितं सकेतमेतं४, धीरेहिं अणंतनाणीहिं।। १५७८।।
३. ०ट्ठगंठिमुट्ठीघ० (स)।
४. संकेय० (स), केतं नाम चिंधं सह केतेन संकेतं सचिह्नमित्यर्थ: (चू)।
१०६६. अद्धापच्चक्खाणं, जं तं कालप्पमाणछेदेणं।
पुरिमड्ढपोरिसीए, मुहुत्तमासद्धमासेहिं।। १५७९।।
१०६७. भणितं दसविधमेतं पच्चक्खाणं गुरूवदेसेणं।
कतपच्चक्खाणविधिं, एत्तो वोच्छं समासेणं।। १५८०।।
१०६७/१. आह जह जीवघाते, पच्चक्खाते न कारए अन्नं।
भंगभयाऽसणदाणे, धुव 'कारवणं ति'५ नणु दोसे६।। १५८१।।
५. ०वणे य (हा, रा)।
६. पंव ५३३,१०६७/१-५-ये पांचों गाथाएं हाटी में निगा के क्रमांक में हैं। चूर्णि में इनका कोई संकेत नहीं मिलता। मात्र (हाटी १५८१) आह जह (१०६७/१) वाली गाथा के प्रश्न को उपस्थित किया है। ये गाथाएं भाष्य की अथवा अन्य आचार्य द्वारा रचित होनी चाहिए। इसके कुछ प्रमाण इस प्रकार हैं-
• गा. १०६७/४ में 'सयमेवणुपालणियं दाणुवदेसो य णेह पडिसेहो.....का उल्लेख है। यही बात निगा १०५२ में 'सयमेवणुपालणियं दाणुवदेसे जहसमाधी' के रूप में पुनरुक्त हुई है। यहां १०६७/४ वीं गाथा की व्याख्या में टीकाकार कहते हैं कि 'आत्मनैवानुपालनीयं प्रत्याख्यानमुक्तं निर्युक्तिकारेण दानोपदेशौ च नेह प्रतिषिद्धौ' इस बात से स्पष्ट है कि निर्युक्तिकार ने पहले ही इस बात को कह दिया है। वे स्वयं अपने लिए इस भाषा का प्रयोग नहीं करते तथा उसी वाक्य को दुहराकर पुन: उसी रूप में पुनरुक्ति नहीं करते। निर्युक्ति की रचना- शैली अत्यन्त संक्षिप्त है। इस दृष्टि से भी इनको निर्युक्ति के अन्तर्गत नहीं रखा जा सकता।
• इन गाथाओं को निर्युक्ति नहीं मानने का एक कारण यह भी है कि आगे (२४४ भा. टी. प २३८) भाष्य गाथा के साथ इन गाथाओं का विषय की दृष्टि से सीधा सम्बन्ध बैठता है।
१०६७/२. नो कतपच्चक्खाणो, आयरियादीण देज्ज असणादी।
न य विरतिपालणाओ, वेयावच्चं पहाणतरं७।। १५८२।।
७. पंव ५३४।
१०६७/३. नो तिविहं तिविहेणं, 'पच्चक्खाति अन्नदाण'८ कारवणं।
सुद्धस्स तओ मुणिणो, न होति तब्भंगहेतु त्ति९।। १५८३।।
८. छंद की दृष्टि से 'पच्चक्खातऽन्नदाण' पाठ होना चाहिए।
९. पंव ५३५।
१०६७/४. सयमेवऽणुपालणियं, दाणुवदेसो य णेह पडिसिद्धो।
ता१ दिज्ज उवदिसेज्ज व, जहासमाधीइ अन्नेसिं।। १५८४।।
१. तो (द), पंव ५३६।
१०६७/५. कयपच्चक्खाणो वि य, आयरिय-गिलाण-बाल-वुड्ढाणं।
दिज्जासणादि संते, लाभे कतवीरियायारो२।। १५८५।।
२. पंव ५३७, इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में दो भाष्य गाथाएं (हाटीभा २४४, २४५) हैं, लेकिन इनमें भा २४५ की गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए, क्योंकि गा. १०६९ में प्रत्याख्यान शोधि के छह भेदों का उल्लेख है। चूंकि निर्युक्तिकार स्वयं प्रत्याख्यान शोधि के छह भेदों का उल्लेख कर रहे हैं, अत: यह गाथा निर्युक्ति गाथा के साथ जुड़ती है। विषय की दृष्टि से भी १०६८ वीं गाथा (हाटीभा २४५) १०६९ वीं गाथा से जुड़ती है, अत: हमने इस भाष्यगाथा को निर्युक्ति के क्रम में जोड़ा है।
१०६८. सोधी पच्चक्खाणस्स, छव्विहा समणसमयकेतूहिं।
पण्णत्ता तित्थयरेहिं, तमहं वोच्छं समासेणं।।भा २४५।।
१०६९. सा पुण३ सद्दहणा जाणणा य विणयाणुभासणा४ चेव।
अणुपालणा विसोधी, भावविसोधी भवे छट्ठा५।। १५८६।।
३. सोही, (बप्रपा, लाप्रपा) पाठातंरं वा सोहीसद्दहणे त्यादि तत्र शुद्धिशब्दो द्वारोपलक्षणार्थ:। (हाटी पृ. २३८)
४. विणएऽणुभा० (स), विणय अणु० (ब)।
५. इस गाथा के लिए टीका में 'निर्युक्तिगाथा चेयमिति गाथासमासार्थ:' का उल्लेख है। इस गाथा की व्याख्या में प्रकाशित टीका तथा हस्तप्रतियों में आठ भाष्य गाथाओं (हाटीभा २४६-५३) का संकेत है, लेकिन यहां २४६-५१ तक की छह गाथाएं ही भाष्य की होनी चाहिए। द्र टिप्पण गा. १०७१ की टिप्पण संख्या ८।
१०७०. एतेहि छहि ठाणेहिं, 'पच्चक्खाणं न दूसितं जं तु'६।
तं सुद्धं नातव्वं, तप्पडिवक्खे असुद्धं तु।।भा २५२।।
६. दोसरहियं जं भवे सुद्धं (द)।
१०७१. थंभा कोहा अणभोगा, अणापुच्छा असंतइं।
परिणामओ असुद्धो, ऽवाओ७ तम्हा विउपमाणं८।।भा २५३।।
७. भावो (द)।
८. १०७०, १०७१-ये दोनों गाथाएं हाटी में भागा (३५२, ३५३) के क्रम में हैं, किन्तु ये निर्युक्ति की गाथाएं होनी चाहिए। इनके निर्युक्ति गाथा होने के निम्न तर्क प्रस्तुत किए जा सकते हैं-
• ला और ब प्रति में गाथा षट्कं भा. व्या. का उल्लेख है। यदि ये दोनों गाथाएं भाष्य की होतीं तो प्रतियों में गाथाऽष्टकं भा व्या. का उल्लेख होता।
• विषय की दृष्टि से ये निर्युक्तिगाथा १०७० से सीधी जुड़ती हैं। यदि इनको भागा मानें तो रागेण (हाटीभा ३५१) और एतेहिं (हाटीभा ३५२)- इन दोनों गाथाओं में पुनरुक्ति दोष आता है।
१०७२. असणं पाणगं चेव, खाइमं साइमं तहा।
एसो आहारविधी, चउव्विधो होति नातव्वो१।। १५८७।।
१. इस गाथा के प्रारंभ में टीकाकार ने 'सूत्रस्पर्शिक- निर्युक्त्यिदमेव निरूपयन्नाह' का उल्लेख किया है। यहां सूरे उग्गए णमोक्कारसहितं....सूत्र की व्याख्या में ये सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति गाथाएं हैं।
१०७३. आसुं खुहं समेती, असणं पाणाणुवग्गहे पाणं।
खे माति खाइमं ति य, साएति गुणे तओ साई।। १५८८।।
१०७३/१. सव्वो वि य आहारो, असणं सव्वो वि वुच्चती पाणं।
सव्वो वि खाइमं ति य, सव्वो२ वि य साइमं होति३।। १५८९।।
२. सव्वे (स)।
३. मूला ६४७, १०७३/१-३-ये तीनों गाथाएं हाटी में निर्युक्ति गाथा के क्रम में हैं। टीकाकार ने गा. १०७२ के प्रारम्भ में सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति का संकेत किया है। ऐसा संभव लगता है कि १०७२,१०७३- ये दो गाथाएं सूत्रस्पर्शिक निर्युक्ति की हैं। बाद की तीन (१०७३/१-३) गाथाओं में शिष्य की जिज्ञासा एवं आचार्य का समाधान है, अत: ये व्याख्या रूप प्रतीत होती हैं, अत: इनको निर्युक्ति गाथा के मूल क्रम में नहीं रखा है।
१०७३/२. जइ 'असणं चिय'४ सव्वं, पाणगमविवज्जणम्मि५ सेसाणं।
हवति 'य सेस'६ विवेगो, तेण विभत्ताणि चउरो वि।। १५९०।।
४. ०णं तिय (क, द, स), असणमेव (हा)।
५. पाणग अवि० (हा, क, द, स)।
६. विसेस (ब)।
१०७३/३. असणं पाणगं चेव, खाइमं साइमं तहा।
एवं परूवितम्मी, सद्दहिउं७ जे सुहं होति।। १५९१।।
७. ०हियं (क)।
१०७४. अन्नत्थ निवडिते वंजणम्मि जो खलु मणोगतो भावो।
तं खलु पच्चक्खाणं, न पमाणं वंजणच्छलणा८।। १५९२।।
८. वंजणं छलणा (विभा २५४५)
१०७५. फासितं पालितं चेव, सोहितं तीरितं तहा।
कित्तियमाराधितं९ चेव, 'एरिसगम्मी पयइयव्वं'१०।। १५९३।।
९. किट्टिय० (क)।
१०. जएज्ज एयारिसम्मि य (पंव ५४७) इस गाथा की व्याख्या में ला, रा और ब प्रति में तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। टीका में ये गाथाएं नहीं हैं-
उचिते काले विधिणा, पत्तं जं फासितं तगं भणितं।
तह पालितं च असइं, सम्मं उवओगपडियरियं।।
गुरुदत्तं सेसभोयणसेवणाए य सोहितं जाण।
पुन्ने वि थोवकालावट्ठाणा तीरितं होति।।
भोयणकाले अमुगं, पच्चक्खातं ति सरति किट्टिययं।
आराहियं पयारेहिं, सम्ममेएहि निट्ठवियं।।
(पंव ५४८-५०)
१०७५/१. पच्चक्खाणम्मि कते, आसवदाराइं होंति पिहिताइं।
आसववुच्छेदेणं१, तण्हावुच्छेदणं होति२।। १५९४।।
१. ०वदारप्पिहणे (क)।
२. १०७५/१-३-ये तीनों गाथाएं हाटी में निर्युक्ति-गाथा के क्रम में हैं। चूर्णि में इन गाथाओं का गाथा रूप में संकेत नहीं है, लेकिन संक्षिप्त व्याख्या है। वस्तुत: ये गाथाएं निर्युक्ति की नहीं होनी चाहिए, क्योंकि निर्युक्तिकार गाथा १०४१ में निर्दिष्ट प्रत्याख्यान के अन्तर्गत 'कथनविधि' नामक पांचवें द्वार की व्याख्या कर रहे हैं। आगे भी यह व्याख्या चल रही है। बीच में 'फलद्वार' की व्याख्या करने वाली तथा प्रत्याख्यान के महत्त्व को बताने वाली ये गाथाएं अन्यकर्तृकी अथवा प्रसंगवश बाद में जोड़ी गई प्रतीत होती हैं। यहां ये गाथाएं विषयान्तर प्रतीत होती हैं। हमने निर्युक्ति के मूल क्रमांक में इनको नहीं जोड़ा है।
१०७५/२. तण्हावोच्छेदेण य, अउलोवसमो भवे मणुस्साणं।
अउलोवसमेण पुणो, पच्चक्खाणं हवति सुद्धं।। १५९५।।
१०७५/३. तत्तो चरित्तधम्मो, कम्मविवेगो ततो अपुव्वकरणं३ च।
तत्तो केवलनाणं, तत्तो४ मोक्खो सया सोक्खो।। १५९६।।
३. अपुव्वं तु (हा), य अप्पुव्वं (ब)।
४. तओ य (हा, अ)।
१०७६. नमोकारपोरिसीए५, पुरिमड्ढेगासणेगठाणे६ य।
आयंबिल अभत्तट्ठे, चरिमे७ य अभिग्गहे ऽविगती।। १५९७।।
५. नमोक्कार० (अ)।
६. ०मड्ढिक्कास० (स)।
७. चरमे (अ)।
१०७७. दो छच्च सत्त अट्ठग, सत्तट्ठ य पंच छच्च पाणम्मि।
चउ पंच अट्ठ नवए, पत्तेयं पिंडए नवए।। १५९८।।
१०७८. दो चेव८ नमुक्कारे, आगारा छच्च९ पोरिसीए उ।
सत्तेव य पुरिमड्ढे, एगासणगम्मि अट्ठेव१०।। १५९९।।
८. च्चेव (स, हा)।
९. छ चेव (ब, स)।
१०. प्रसा २०३।
१०७९. सत्तेगट्ठाणस्स उ, अट्ठेवायंबिलम्मि११ आगारा१२।
'पंचेव अभत्तट्ठे'१३, छप्पाणे चरिम१४ चत्तारि१५।। १६००।।
११. ०बिलस्स (अ, स, ब)।
१२. आकारो हि नाम प्रत्याख्यानापवादहेतु: (हाटी)।
१३. पंच अभत्तट्ठस्स उ (ब)।
१४. चरम (ब), चरिमि (हा)।
१५. प्रसा २०४।
१०८०. पंच चउरो अभिग्गह, निव्वीई१ अट्ठ नव य आगारा।
अप्पाउराण२ पंच य३, हवंति सेसेसु चत्तारि।। १६०१।।
१. निव्विइ (ब), निव्वीए (हा), निव्विइए (प्रसा २०५)।
२. अप्पावराण (स), ०उरणे (द)।
३. उ (क, ब, हा)।
१०८१. नवणीओगाहिमए, अद्दव-दधि-पिसित घत-गुले४ चेव।
नव आगारा एसिं५, सेसदवाणं च अट्ठेव।। १६०२।।
४. गुडे (क), प्रसा २०६।
५. तेसिं (हा, रा, अ)।
१०८१/१. गोण्णं६ नामं तिविधं, ओदण-कुम्मास-सत्तुगा चेव।
एक्केक्कं पि य तिविधं, जहन्नगं मज्झिमुक्कोसं७।। १६०३।।
६. गोत्तं (ब), गुण्णं (क, द)।
७. १०८१/१-८-ये आठ गाथाएं हाटी में निर्युक्तिगाथा के क्रम में हैं। चूर्णि में इनकी संक्षिप्त व्याख्या है, लेकिन गाथाओं का संकेत नहीं है। इन आठ गाथाओं में प्रारम्भ की तीन गाथाओं में आयम्बिल तथा अग्रिम चार गाथाओं में निर्विगय का विस्तृत वर्णन है तथा अंतिम गाथा में परिष्ठापनीय आहार किसे दिया जाए, इसके विकल्प हैं। इन गाथाओं के भाष्यगत होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि स्वयं टीकाकार कहते हैं कि 'व्याख्यात- मतिगंभीरबुद्धिना भाष्यकारेणोपन्यस्तमाचाम्लम्' अत: आयम्बिल की व्याख्या करने वाली गाथाएं भाष्यकार की होनी चाहिए। इसी प्रकार निर्विगय से सम्बन्धित गाथाओं के लिए टीकाकार स्पष्ट उल्लेख करते हैं कि 'पंचेव य खीराइॅ इत्यादिना ग्रंथेन भाष्य- कारोपन्यासक्रमप्रामाण्यादुत्तरत्र वक्ष्याम:'-अर्थात् भाष्यकार द्वारा कथित इन गाथाओं की आगे व्याख्या करेंगे। विषय की दृष्टि से भी ये गाथाएं अतिरिक्त सी लगती हैं, क्योंकि निर्युक्तिकार यदि स्वयं व्याख्या करते तो सभी प्रत्याख्यानों की करते केवल आयम्बिल और निर्विगय की ही क्यों करते। इन आठ गाथाओं (१०८१/१-८) को यदि निर्युक्ति के अन्तर्गत न मानें तो भी १०८१ वीं गाथा १०८२ गाथा के साथ विषय की दृष्टि से सम्बद्ध है।
१०८१/२. दव्वे 'रसे गुणे'८ वा, जहन्नगं मज्झिमं च उक्कोसं।
तस्सेव य पाउग्गं९, छलणा पंचेव य१० कुडंगा११।। १६०४।।
८. गुण रसे (क, ब)।
९. पाओगं (स)।
१०. उ (स)।
११. कुडंगा-वक्रविशेषा इति (हाटी)।
१०८१/३. लोगे वेदे समए, अण्णाणे खलु तहेव गेलण्णे।
एते पंच कुडंगा१२, नातव्वा अंबिलम्मि भवे।। १६०५।।
१२. कुडुंगा (स)।
१०८१/४. पंचेव य खीरादी, चत्तारि दहीणि सप्पि-नवणीते।
चत्तारि य तिल्लाइं, दो वियडे फाणिते दोन्नि।। १६०६।।
१०८१/५. महु-'पोग्गलाइँ तिन्नी'१, चलचलओगाहिमं२ तु३ जं पक्कं।
एतेसिं संसट्ठं, वोच्छामि अहाणुपुव्वीए।। १६०७।।
१. ०ला उ तिन्नि (क), ०ला तिन्निओ (ब)।
२. ०लउग्गा० (रा, स, अ)।
३. व (स), च (क)।
१०८१/६. खीरदहीवियडाणं, चत्तारि उ४ अंगुलाइ५ संसट्ठं।
फाणित-तेल्ल-घताणं, अंगुलमेगं तु संसट्ठं।। १६०८।।
४. य (स)।
५. ०लाई (स), ०लाइं (हा)।
१०८१/७. महु-पुग्गल-रसयाणं, अद्धंगुलगं तु होति संसट्ठं।
गुल-पुग्गल-नवणीते, अद्दामलगं तु संसट्ठं।। १६०९।।
१०८१/८. आयंबिलमणायंबिल६, चउत्था७ बाल-वुड्ढ-सहु-असहू।
अणहिंडित हिंडियए८, पाहुणगनिमंतणावलिया।। १६१०।।
६. ०बिले य (ला, रा)।
७. चउत्थाइ (ब, स)।
८. हिंडिए य (ब)।
१०८२. विधिगहितं९ विधिभुत्तं, उव्वरितं जं भवे असणमादी।
तं गुरुणाऽणुण्णातं, कप्पति आयंबिलादीणं१०।। १६११।।
९. विधिगहितं णाम अलुद्धेण उग्गमितं (हाटी)।
१०. हाटी में इस गाथा का पाठान्तर इस प्रकार है-
विहिगहियं विहिभुत्तं, तह गुरुहिं जं भवे अणुण्णायं।
ताहे वंदणपुव्वं, भुंजइ से संदिसावेउं।।
१०८३. चउरो य होंति भंगा, पढमे भंगम्मि होति आवलिया।
एत्तो य ततियभंगे, आवलिया होति नायव्वा।। १६१२।।
१०८४. पच्चक्खाएण११ कता, पच्चक्खाविंतए वि१२ सूआओ।
उभयमवि जाणगेतर, चउभंगे गोणिदिट्ठंतो।। १६१३।।
११. पच्चक्खाणेण (चू), अण्णे तु पच्चक्खाणेण कय त्ति पठंति तत् पुनरयुक्तं (हाटीपा)।
१२. य (क), व (द)।
१०८५. मूलगुणउत्तरगुणे 'देसे सव्वे'१३ य तह य सुद्धीए।
पच्चक्खाणविहिण्णू, पच्चक्खाता गुरू होति।। १६१४।।
१३. सव्वे देसे (हा, ब)।
१०८६. किइकम्मादिविहिण्णू, उवओगपरो य असढभावो य।
संविग्गथिरपइण्णो१, पच्चक्खाविंतओ भणितो२।। १६१५।।
१. स्थिरप्रतिज्ञ: न भाषितमन्यथा करोति (हाटी)।
२. होइ (स)।
१०८६/१. इत्थं पुण चउभंगो, जाणग इतरम्मि गोणिनातेणं।
सुद्धासुद्धा पढमंतिमा उ, सेसेसु य३ विभासा४।। १६१६।।
३. वि (स)।
४. १०८६/१ यह गाथा हाटी में निर्युक्तिगाथा के क्रम में प्रकाशित है। चूर्णि में इसका गाथा रूप में संकेत नहीं है, लेकिन व्याख्या प्राप्त है। यह गाथा भाष्य की होनी चाहिए, क्योंकि गोणी दृष्टान्त का संकेत गाथा १०८४ में किया जा चुका है। चउभंगे गोणिदिट्ठंतो की ही व्याख्या इस गाथा में की गई है। संक्षिप्त शैली होने के कारण निर्युक्तिकार इतनी विस्तृत व्याख्या नहीं करते, अत: निर्युक्तिकार द्वारा प्रत्याख्याता का प्रसंग पूरा होने पर यह भाष्य की गाथा होनी चाहिए।
१०८७. दव्वे भावे य द़ुहा, पच्चक्खाइव्वयं 'तु विण्णेयं'>५।
दव्वम्मी६ असणादी, अण्णाणादी य७ भावम्मि।। १६१७।।
५. हवइ दुविहं (हा), भवे दुविहं (क, स)।
६. ०म्मि अ (स, हा रा)।
७. उ (रा)।
१०८८. सोउं उवट्ठियाए, विणीयऽवक्खित्त तदुवउत्ताए।
एवंविहपरिसाए, पच्चक्खाणं कहेतव्वं।। १६१८।।
१०८९. आणागिज्झो अत्थो, आणाए चेव सो कहेतव्वो।
दिट्ठंतिय८ दिट्ठंता, कहणविधि विराधणा इहरा९।। १६१९।।
८. दट्ठंतिय (ब)।
९. इयरा (स), पंव ९९४।
१०९०. पच्चक्खाणस्स फलं, इह परलोगे य होति दुविधं तु।
इहलोग१० धम्मिलादी, दामन्नगमादि११ परलोगे।। १६२०।।
१०. ०लोगि (स)।
११. ०माई (हा, स, रा)।
१०९१. पच्चक्खाणमिणं सेविऊण भावेण जिणवरुद्दिट्ठं।
पत्ता१२ अणंतजीवा१३, सासयसोक्खं लहुं मोक्खं।। १६२१।।
पच्चक्खाणनिज्जुत्ती सम्मत्ता
१२. ब प्रति में 'पत्ता' के आगे पाठ नहीं है।
१३. ०तसत्ता (द)।
१०९२. नायम्मि गिण्हियव्वे, अगिण्हियव्वम्मि चेव अत्थम्मि।
जइयव्वमेव इइ जो, उवदेसो सो नयो नाम।।
१०९३. सव्वेसिं पि नयाणं, बहुविहवत्तव्वयं निसामेत्ता।
तं सव्वनयविसुद्धं, जं चरणगुणट्ठिओ साहू।।
♦
६८१. चतुर्विंशतिस्तव का नाम निष्पन्न निक्षेप है। चतुर्विंशति के छह तथा स्तव के चार निक्षेप होते हैं।
६८२. लोक शब्द के आठ निक्षेप हैं—१. नामलोक २. स्थापना लोक ३. द्रव्यलोक ४. क्षेत्रलोक ५. काललोक ६. भवलोक ७. भावलोक१ तथा ८. पर्यवलोक२।
१. हाटी २ भा २००,२०१—भाष्यकार के अनुसार औदयिक, औपशमिक, क्षायिक, क्षायोपशमिक, पारिणामिक तथा सान्निपातिक-यह छह प्रकार का भावलोक है अथवा जिस प्राणी के तीव्र राग और द्वेष उत्पन्न या उदीर्ण हो जाते हैं, उस प्राणी को भावलोक जानना चाहिए।
२. हाटी २ भा २०२—पर्यव अथवा पर्याय लोक चतुर्विध होता है—१. द्रव्य के रूप आदि गुण २. क्षेत्र के अगुरुलघु पर्याय अथवा भरत, महाविदेह आदि क्षेत्र ३. भव- नरक आदि का अनुभाव ४. भाव अर्थात् जीव और अजीव के विविध परिणाम। जीव के परिणाम, जैसे-अज्ञान से ज्ञान में परिणत होना। अजीव का परिणमन, जैसे- नील गुण का लोहित गुण में परिणत होना आदि।
६८३. आलोक्यते, प्रलोक्यते, लोक्यते, संलोक्यते अर्थात् आलोक, प्रलोक, लोक और संलोक-ये सभी एकार्थक हैं। (निक्षेप के आधार पर) लोक आठ३ प्रकार का होता है। देखे जाने के कारण इसे लोक कहा जाता है।
३. मूलाटी पृ. ४११—नवविध लोक की मूलाचार (गा. ५४३-५३) में विस्तृत व्याख्या की गई है। वहां काल लोक के स्थान पर चिह्नलोक और कषायलोक का उल्लेख है।
६८४. उद्योत के दो प्रकार हैं—१. द्रव्य उद्योत और भाव उद्योत। अग्नि, चन्द्रमा, सूर्य, मणि और विद्युत्-ये द्रव्य उद्योत हैं।
६८५. सब पदार्थों को देखने वाले सर्वज्ञों ने ज्ञान को भाव उद्योत कहा है। उस ज्ञान के उपयोग को भाव उद्योत जानना चाहिए।
६८६. लोक को प्रकाशित करने वाले जिनेश्वर देव द्रव्य उद्योत के कारण लोक के उद्योतकर४ नहीं कहलाते। चौबीस तीर्थंकर भाव उद्योत करने वाले होते हैं।
४. हाटी २ पृ. ५—जिनेश्वर भगवान तीर्थंकर नामकर्म के उदय एवं अतुल सामर्थ्य के कारण भाव उद्योत करने वाले होते हैं।
६८७. द्रव्य उद्योत का प्रकाश परिमित क्षेत्र में ही फैलता है। भाव उद्योत का प्रकाश लोक और अलोक दोनों को प्रकाशित करता है।
६८८. धर्म के दो प्रकार हैं—द्रव्यधमर्र् और भावधर्म। द्रव्यधर्म तीन रूपों में व्याख्यायित है—द्रव्य में, द्रव्य का५ अथवा द्रव्य (धर्मास्तिकाय) ही धर्म है। तिक्त आदि स्वभाव द्रव्यधर्म हैं। गम्य६ (स्त्रीविषयक धर्म) आदि भी द्रव्यधर्म हैं। कुतीर्थिकों का धर्म द्रव्यधर्म है।
५. हाटी २ पृ. ५—यहां द्रव्य का अर्थ टीकाकार ने अनुपयुक्त किया है। मूलगुण और उत्तरगुण में अनुपयुक्त व्यक्ति का धर्म।
६. दशनि ३८—कुछ देशों में मातुल-दुहिता (मामा की बेटी) गम्य अर्थात् भोग्य होती है, यह गम्यधर्म है।
ठाणं (१०/१३५) में दश प्रकार के धर्मों का उल्लेख है—१. ग्रामधर्म, २. नगरधर्म, ३. राष्ट्रधर्म, ४. पाषण्ड धर्म, ५. कुलधर्म, ६. गणधर्म, ७. संघधर्म, ८. श्रुतधर्म, ९.चारित्रधर्म, १०. अस्तिकाय धर्म।
दशवैकालिक निर्युक्ति (गा. ३८) में गम्य आदि नौ प्रकार के धर्मों का उल्लेख मिलता है—१. गम्यधर्म, २.पशुधर्म, ३. देशधर्म, ४. राज्यधर्म, ५. पुरवरधर्म, ६. ग्रामधर्म, ७. गणधर्म ८. गोष्ठीधर्म, ९. राजधर्म।
६८९. भावधर्म दो प्रकार का होता है—श्रुतधर्म१ और चारित्रधर्म२। श्रुतधर्म के अन्तर्गत स्वाध्याय का समावेश होता है तथा क्षांति आदि दश प्रकार के श्रमणधर्म चारित्र धर्म कहलाते हैं।
१. निभा ३४२५; सुतधम्मो खलु दुविधो, सुत्ते अत्थे य होति णातव्वो—श्रुतधर्म के दो प्रकार हैं— सूत्र और अर्थ।
२. निभा ३४२५; दुविधो य चरणधम्मो, अगारमणगारियं चेव—चारित्र धर्म दो प्रकार का होता है—अगार धर्म और अनगार धर्म। दोनों के पुन: दो-दो भेद होते हैं —मूलगुण और उत्तरगुण।
६९१. द्रव्यतीर्थ तीन प्रयोजनों में प्रयुक्त होता है—१. दाह का उपशमन २. तृष्णा-प्यास आदि का अपनयन तथा ३. मल का प्रक्षालन।
६९०. तीर्थ३ शब्द के चार निक्षेप हैं—१. नामतीर्थ २. स्थापनातीर्थ ३. द्रव्यतीर्थ ४. भावतीर्थ। इन चारों के भी अनेक भेद जानने चाहिए।
३. तीर्थ शब्द के अनेक अर्थ हैं—चतुर्विध धर्मसंघ, प्रवचन और नदी का घाट आदि। मूला ५५९; सुदधम्मो एत्थ पुण तित्थं—मूलाचार में श्रुतधर्म को तीर्थ कहा है।
६९२, ६९३. जिन-प्रवचन से क्रोध का निग्रह होने से द्वेषाग्नि से उत्पन्न दाह का उपशमन होता है तथा लोभ का निग्रह करने से भव-तृष्णा का उच्छेद होता है। अनेक भवों में संचित आठ प्रकार की कर्मरज तप और संयम से धुल जाती है, इसलिए प्रवचन भावतीर्थ४ है।
४. उचू पृ. २१२—उत्तराध्ययन चूर्णि में ब्रह्मचर्य को भावतीर्थ माना है।
६९४. सभी तीर्थंकरों ने प्रवचन को ज्ञान, दर्शन और चारित्र—इन तीन अर्थों में नियुक्त किया, इसलिए प्रवचन भावतीर्थ है।
६९५. कर शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नामकर २. स्थापनाकर ३. द्रव्यकर ४. क्षेत्रकर ५. कालकर ६. भावकर।
६९६, ६९७. कर५ (राजस्व) की उत्पत्ति के अठारह साधन हैं—१. गाय २. महिष ३. ऊंटनी ४. पशु६ ५. बकरी ६. तृण ७. पलाल ८. भूसा ९. काष्ठ १०. अंगारकर्म ११. शीता७-भोग १२. उम्बर८-उदुम्बर १३. जंघा१ १४. बैल १५. घट२ १६. चर्म३ १७. चोल्लग—भोजन १८. उत्पत्ति४।
५. प्रजा-पालन हेतु राजा को समृद्ध कोश की आवश्यकता रहती थी। राजा कर के रूप में प्रजा से धन एकत्रित करता था। शुक्रनीति (४/२/११०) में राजा को माली की भांति कर ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। जैसे माली लता को तोड़े बिना पुष्प चुन लेता है, वैसे ही राजा प्रजा को कष्ट दिए बिना कर ग्रहण करे। प्राचीनकाल में गांवों में कर लगता था, नगर में कर नहीं लगता था। कौटिलीय अर्थशास्त्र (२/६/२४/२) में बाईस प्रकार के करों का उल्लेख है।
६. अठारह प्रकार के करों में गाय, महिष, ऊंटनी और बकरी— ये चारों पशुओं से सम्बन्धित हैं, फिर पशु कर अलग से क्यों दिया, यह शोध का विषय है। इस संदर्भ में यह संभावना है कि हाथी, घोड़ा आदि पर लगने वाला कर पशु कर के अंतर्गत हो सकता है। आप्टे में पशु का अर्थ बलि पशु किया है, अत: बलि के लिए बेचे जाने वाले पशु पर लगने वाला कर—यह अर्थ भी संभव है।
७. हाटी २ पृ. ६; क्षेत्रपरिमाणोद्भव इति चान्ये—कुछ आचार्य खेत में जो उत्पत्ति होती है, उसके ऊपर कर देने को शीताकर मानते हैं। आचार्य मलयगिरि हल पर लगने वाले कर को शीताकर मानते हैं। (मटी प ५९६)
८. बृभाटी पृ. १२८२; यहां देहली घर का प्रतीक है, अत: यहां उम्बर से घर पर लगने वाला कर होना चाहिए। इसका संवादी प्रमाण बृहत्कल्प भाष्य की टीका में मिलता हैै। एक वणिक् के पुत्र उम्बरीय कर देने में सक्षम नहीं रहे, अत: मकान साधुओं को देकर वे पास में कुटीर बनाकर रहने लगे।
१. जैन आगम...., पृ. १११—डॉ. जगदीशचन्द्र जैन ने जंघा कर को जंगा कर मानकर चरागाह पर लिया जाने वाला कर स्वीकार किया है।
२. कुछ प्रतियों में 'घए' पाठ मिलता है, जिसका सम्बन्ध घृत या तैल पर लगने वाले कर से होना चाहिए, लेकिन यहां घट पर लगने वाला कर संगत है, जिसके अंतर्गत सभी प्रकार के बर्तनों का समावेश हो जाता है।
३. कुछ विद्वान् चर्म के स्थान पर कर्म पाठ मानकर श्रमिकों द्वारा दिया गया कर स्वीकार करते हैं, लेकिन यह तर्कसंगत नहीं लगता, क्योंकि श्रमिक इतना नहीं कमाते थे कि वे कर दे सकें। उस समय चर्म-चमड़े का व्यापार प्रकर्ष पर था, अत: उस पर लगने वाला कर संगत है।
४. हाटी २ पृ. ६; उत्पत्तिकरस्तु स्वकल्पनाशिल्पनिर्मित: शतरूपकादि:-अपनी कल्पना से निर्मित शिल्प या कला के द्वारा शतरूपक आदि द्रव्य बनाना, उस पर लगने वाला कर। मटी के अनुसार सतरह प्रकार के करों के अतिरिक्त अपनी इच्छा से कुछ बनाने पर लगने वाला कर। (मटी प ५९६)
६९८. जिस क्षेत्र में जो कर लगता है, वह क्षेत्रकर तथा जिस काल में जो कर होता है, वह कालकर कहलाता है। भावकर दो प्रकार का है—१. प्रशस्त भावकर २. अप्रशस्त भावकर।
६९९. कलहकर५, डमरकर६, असमाधिकर तथा अनिर्वृतिकर-ये सब अप्रशस्त भावकर हैं।
५,६.मटी २ पृ. ५९७; कलहो वाचिकं भण्डनं, कायवाङ- मनोभिर्विचित्रं ताडनं डमरं-वाचिक लड़ाई कलह तथा शरीर, वाणी और मन से विचित्र ताड़ना देना डमर है।
७००. अर्थकर७, हितकर८, कीर्तिकर, गुणकर, यशस्कर९, अभयकर, निर्वृतिकर, कुलकर, तीर्थंकर और अंतकर-ये प्रशस्त भावकर हैं।
७. हाटी २ पृ. ६; विद्याऽपूर्वं धनार्जनं शुभमर्थम्- टीकाकार ने विद्या आदि को अर्थ-धन माना है।
८. हाटी २ पृ. ६; परिणाम में पथ्य और कुशल के अनुबंध से युक्त हितकर होता है।
९. हाटी २ पृ. ६; यश: पराक्रमकृतं गृह्यते, तदुत्थसाधुवाद इत्यर्थ:—पराक्रम से उत्पन्न साधुवाद यश है।
७०१. तीर्थंकर क्रोध, मान, माया और लोभ को जीतने के कारण जिन कहलाते हैं। अरि—कर्म रूपी शत्रु का हनन करने के कारण 'अरिहंत' कहलाते हैं।
७०२. जो देव, मनुष्य और असुरों के द्वारा अर्थात् त्रैलोक्य के द्वारा कीर्तनीय हैं तथा जिन्होंने ज्ञान, दर्शन, चारित्र तथा तप रूप विनय का मार्ग दिखाया है, उनका मैं कीर्तन करूंगा।
७०३. ऋषभ, अजित आदि तीर्थंकरों के आधार पर चौबीस संख्या कही गयी है। 'लोगस्स' में आए 'अवि'-अपि१० शब्द से ऐरवत और महाविदेह में होने वाले तीर्थंकरों का ग्रहण भी हो जाता है।
१०. आवचू २ पृ. ९-चूर्णिकार के अनुसार 'अपि' शब्द का प्रयोग सभी तीर्थंकरों में समान गुण होते हैं, इस बात को प्रकट करता है।
हाटी २ पृ. ३-टीकाकार हरिभद्र ने 'अपि' शब्द से अन्य तीर्थंकरों का ग्रहण किया है।
७०४. जो सम्पूर्ण लोक११ को केवलकल्प१२ जानते और देखते हैं, वे केवलचारित्री१३ और केवलज्ञानी होने के कारण केवली कहलाते हैं।
११. हाटी २ पृ. ७-यहां लोक शब्द से पञ्चास्तिकाय का ग्रहण है। आकाश का ग्रहण होने से अलोक का भी समावेश हो जाता है।
१२. हाटी २ पृ. ७—कल्प शब्द सामर्थ्य, वर्णन, छेदन, करण, उपमा और अधिवास-इन छह अर्थों में प्रयुक्त होता है। यहां औपम्य के अर्थ में 'कल्प' शब्द का प्रयोग हुआ है।
१३. मटी २ प. ५९८-टीकाकार ने एक प्रश्न उठाया है कि यहां केवलचारित्री शब्द का प्रयोग व्यर्थ है। समाधान देते हुए टीकाकार स्वयं कहते हैं कि केवलचारित्र (यथाख्यात चारित्र) की प्राप्तिपूर्वक ही केवलज्ञान की प्राप्ति होती है, अत: केवलचारित्री का प्रयोग व्यर्थ नहीं है।
७०४/१. ऋषभ की जंघाओं पर वृषभ का चिह्न था, उनकी माता ने स्वप्न में पहले वृषभ का स्वप्न देखा, इसलिए उनका नाम ऋषभ१ रखा गया। अजित के गर्भस्थ होने पर उनकी माता द्यूत में अजित-विजित रहती थी, अत: उनका नाम अजित२ रखा गया।
१. हाटी २ पृ. ८-भगवान ऋषभ की माता मरुदेवा चौदह स्वप्नों में प्रथम वृषभ का स्वप्न देखती है, शेष तीर्थंकरों की माताएं पहले गज का तथा बाद में वृषभ आदि स्वप्न देखती हैं।
२. आवचू २ पृ. ९-चूर्णिकार ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा है कि पहले जब कभी भगवान् अजित के माता-पिता द्यूत खेलते थे तो पिता विजयी होते थे, लेकिन जब से भगवान अजित गर्भस्थ हुए, उनकी माता द्यूत में विजयी होने लगी, अत: उनका नाम अजित रखा गया।
७०४/२. संभवनाथ के गर्भ में आने पर राज्य में प्रचुर धान्य की उत्पत्ति हुई, अत: बालक का नाम संभव रखा गया। अभिनंदन के गर्भस्थ होने पर इन्द्र उनका बार-बार अभिनंदन करता था, इसलिए उनका नाम अभिनंदन रखा गया।
७०४/३. सुमति के गर्भस्थ होने पर उनकी माता के भीतर सब प्रकार के निर्णयों में सुमति उत्पन्न हो गई, अत: उनका नाम सुमति३ रखा गया। पद्मप्रभ के गर्भगत होने पर माता को पद्म की शय्या४ पर सोने का दोहद उत्पन्न हुआ तथा उनका वर्ण पद्म जैसा था, इसलिए उनका नाम पद्मप्रभ पड़ा।
३. टीकाकार और चूर्णिकार ने यहां एक कथानक का उल्लेख किया है। कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १।
४. हाटी २ पृ. ९-पद्मप्रभ की माता के लिए देवताओं ने कमल के फूलों की शय्या तैयार की थी।
७०४/४. सुपार्श्व के गर्भ में आने पर उनकी माता के दोनों पार्श्व सुंदर हो गए, अत: उनका नाम सुपार्श्व५ रखा गया। चन्द्रप्रभ प्रभु के गर्भस्थ होने पर उनकी माता को चन्द्रपान का दोहद उत्पन्न हुआ। वे स्वयं भी चन्द्र सदृश वर्ण वाले थे, अत: उनका नाम चन्द्रप्रभ रखा गया।
५. आवचू २ पृ. ९-सभी तीर्थंकरों की माताओं के दोनों पार्श्व सुंदर होते हैं, किन्तु भगवान सुपार्श्व की माता पृथ्वी के दोनों पार्श्व असुंदर और विषम थे, भगवान सुपार्श्व के गर्भगत होने पर उनके प्रभाव से उनकी माता के दोनों पार्श्व सम और सुंदर हो गए, अत: उनका नाम सुपार्श्व रखा गया।
७०४/५. सुविधि के गर्भ में आने पर उनकी माता सभी विधियों—कार्यों में कुशल हो गयी, इसलिए उनका नाम सुविधि रखा गया। शीतलप्रभु के गर्भगत होने पर उनके पिता की पित्त-दाह उपशान्त हो गयी, अत: उनका नाम शीतल रखा गया।
७०४/६. श्रेयांस के गर्भ में आने पर माता को देवता विरचित बहुमूल्य शय्या६ पर बैठने का दोहद उत्पन्न हुआ, इसलिए उनका नाम सेज्जंस-श्रेयांस७ रखा गया। वासुपूज्य के गर्भगत होने पर वासव-देवराज इन्द्र उनकी माता की बार-बार पूजा—अर्चना करता था, अत: उनका नाम वासुपूज्य१ रखा गया।
६. हाटी २ पृ. ९-टीकाकार के अनुसार श्रेयांस के पिता के पास एक परम्परागत शय्या थी, जो देवता द्वारा परिगृहीत थी। जो उस शय्या पर बैठता, उसके लिए देवता उपसर्ग कर देते थे। तीर्थंकर श्रेयांस के गर्भगत होने पर उनकी मां को उस शय्या पर बैठने का दोहद उत्पन्न हुआ। देवता उस शय्या पर किसी को बैठने नहीं देता था। भगवान् श्रेयांस की माता जब उस शय्या पर बैठी तो चिल्लाते हुए देवता वहां से चला गया। गर्भ के प्रभाव से श्रेय—कल्याण हुआ, अत: उनका नाम श्रेयांस रख दिया गया।
७. हाटी २ पृ. ९—टीकाकार की व्याख्या के अनुसार जो समस्त भुवन के लिए श्रेयस्कर हैं, वे श्रेयांस हैं।
१. हाटी २ पृ. ९—वासव—वैश्रमण देव ने राज्य के भण्डार को बार-बार वसु-रत्नों से भर दिया, इसलिए उनका नाम वासुपूज्य रखा गया।
७०४/७. विमलप्रभु के गर्भगत होने पर उनकी माता का शरीर और बुद्धि विमल हो गयी, अत: उनका नाम विमल रखा गया। अनंतप्रभु के गर्भगत होने पर माता ने स्वप्न में रत्नों से खचित अनंत-विशाल माला देखी, अत: उनका नाम अनंत रखा गया।
७०४/८. धर्मप्रभु के गर्भस्थ होने पर उनकी माता को धार्मिक कार्यों में रुचि हो गई, इसलिए उनका नाम धर्म२ रखा गया। जिनके गर्भगत होने पर (देश का) अशिव३ उपशान्त हो गया, इसलिए उनका नाम शांति रखा गया
२. आवचू २ पृ. ११—चूर्णिकार के अनुसार धर्मनाथ के गर्भ में आने से पूर्व उनके माता-पिता श्रावक व्रतों में बार-बार चूक जाते थे। वे व्रतों का दृढ़ता से पालन नहीं कर पाते थे, लेकिन भगवान धर्म के गर्भ में आने के बाद वे धर्म के पालन में दृढ़ हो गए।
३. आवचू २ पृ ११—कौन सा अशिव—उपद्रव शांत हुआ, इस संदर्भ में चूर्णिकार और टीकाकार ने कोई उल्लेख नहीं किया है। परम्परागत श्रुति के अनुसार यह कहा जाता है कि हस्तिनापुर नगर में महामारी का भयंकर प्रकोप हुआ। महारानी अचिरा देवी भी उससे आक्रान्त हो गई। भगवान शांतिनाथ के गर्भ में आने पर महामारी से प्रभावित रानी का रोग शांत हो गया तथा सारे देश से महामारी समाप्त हो गई, अत: बालक का नाम शांति रखा गया।
७०४/९. जिनके गर्भगत होने पर माता ने रत्नमय विचित्र मनोहर स्तूप को देखा, इसलिए उनका नाम कुंथु४ रखा गया। भगवान् अर की माता ने स्वप्न में एक बहुमूल्य और विशाल अर-चक्र देखा, इसलिए बालक का नाम अर५ रखा गया।
४. आवचू २ पृ. ११; कु त्ति भूमि ताए वसुहाए सव्वे भूमिट्ठिता आसी, विसेसो माताए भूमो सव्वरतणामतो सुविणे दिट्ठो भूमित्थो तेण कुंथू—चूर्णिकार व्युत्पत्ति के आधार पर व्याख्या करते हुए कहते हैं कि भगवान कुंथु के गर्भ में आने पर उनकी माताश्री ने कु—भूमि पर स्थित थूह-रत्नों का विशाल स्तूप देखा, अत: बालक का नाम कुंथु रखा गया।
५. हाटी २ पृ. १०; सर्वोत्तमे महासत्त्वकुले य उपजायते, तस्याभिवृद्धये वृद्धैरसावर:—वृद्धसम्प्रदाय के अनुसार सर्वोत्तम और महासत्त्व सम्पन्न कुल में उत्पन्न होकर उसकी अभिवृद्धि का कारण बनने से उनका नाम अर पड़ा।
७०४/१०. गर्भवती माता को श्रेष्ठ और सुरभित मल्ल—फूलों की शय्या पर सोने का दोहद उत्पन्न हुआ, इसलिए बालिका का नाम मल्लि६ रखा गया। जिनके गर्भगत होने पर माता सुव्रता-व्रतपरायणा हो गई, इसलिए उनका नाम मुनिसुव्रत७ रखा गया।
६. हाटी २ पृ. १०; परीषहादिमल्लजयात् प्राकृतशैल्या छांदसत्वाच्च मल्लि:—परीषह तथा राग-द्वेष आदि मल्ल को जीतने के कारण उनका नाम मल्लि रखा गया।
७. आवचू. २ पृ. ११; गब्भगते माता पिता य सुव्वता जाता—चूर्णिकार के अनुसार उनके गर्भगत होने पर माता और पिता दोनों सुव्रत—व्रतपरायण हो गए, अत: उनका नाम मुनिसुव्रत रखा गया।
७०४/११. जिनको देखने मात्र से प्रत्यन्त नृप-म्लेच्छ राजा प्रणत हो गए, इसलिए उनका नाम नमि१ रखा गया। जब अरिष्टनेमि गर्भ में आए, तब माता ने अरिष्टरत्नमय घूमते हुए विशाल चक्र को ऊपर उठते हुए देखा, इसलिए उनका नाम अरिष्टनेमि रखा गया।
१. हाटी २ पृ. ११; प्राकृतशैल्या छांदसत्वाल्लक्षणान्तर- संभवाच्च परीषहोपसर्गादिनमनान्नमि:—परीषह और उपसर्ग सहने के कारण उनका नाम नमि हो गया। आवचू २ पृ. ११-चूर्णि के अनुसार भगवान नमि जब गर्भस्थ थे, तब अचानक पड़ोसी शत्रु राजाओं ने उनके नगर पर आक्रमण कर दिया। उस समय उनकी माता वप्रा के मन में ऊपर छत पर जाने की इच्छा हुई। छत पर रानी को शत्रु राजा ने देखा। रानी को देखते ही शत्रु राजा नत हो गए, अत: उनका नाम नमि रखा गया।
७०४/१२. पार्श्व प्रभु के गर्भस्थ होने पर उनकी माता ने अंधकार में शय्या के पास से गुजरते हुए सर्प को देखा, इसलिए उनका नाम पार्श्व२ रखा गया। (गर्भ के प्रभाव से) ज्ञातकुल में सब चीजों की अभिवृद्धि हुई, इसलिए बालक का नाम वर्द्धमान३ रखा गया।
२. आवचू २ पृ ११-चूर्णिकार ने भगवान पार्श्व के नामकरण की विस्तृत व्याख्या की है। भगवान पार्श्व जब गर्भ में आए, तब उनकी माता ने स्वप्न में सात सिर वाले सर्प को देखा। इसके अतिरिक्त एक बार अंधकार में शय्या के पास से गुजरते सर्प को देखकर रानी ने राजा की भुजाओं को शय्या से ऊपर कर दिया और राजा से कहा—'सर्प जा रहा है।' राजा ने पूछा—'तुमने अंधकार में कैसे जाना कि सर्प जा रहा है?' रानी शिवा ने कहा—'मैं सांप को साक्षात् देख रही हूं।' राजा ने दीपक जलाकर सांप को देखा। राजा ने सोचा कि गर्भ के अतिशय प्रभाव से रानी ने अंधकार में सर्प को पास से गुजरते हुए देखा, अत: पुत्र का नाम पार्श्व रख दिया।
हाटी २ पृ. ११; पश्यति सर्वभावानिति पार्श्व:, पश्यक इति चान्ये—टीकाकार के अनुसार जो सब पदार्थों को देखते हैं, वे पार्श्व हैं। कुछ आचार्य पश्यक छाया भी करते हैं, लेकिन यह प्रचलित नहीं है।
३. हाटी २ पृ. ११; तत्रोत्पत्तेरारभ्य ज्ञानादिभिर्वर्द्धत इति वर्द्धमान:—टीकाकार के अनुसार उत्पत्ति से लेकर भगवान ज्ञान आदि गुणों से निरन्तर बढ़ते रहे, अत: उनका वर्द्धमान नाम रखा गया।
७०५. स्तुति४, स्तवन५, वंदन और नमस्कार-ये सब एकार्थक हैं। कीर्तन, प्रशंसा, विनय और प्रणाम-ये भी एकार्थक हैं।
४,५. आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार स्तुति का अर्थ है—इष्ट की उपस्थिति का अनुभव और तादात्म्य भाव। निर्युक्तिकार ने स्तव और स्तुति को एकार्थक माना है, किंतु साहित्य शास्त्र के अनुसार इन दोनों में अंतर है। एक, दो या तीन श्रद्धांजलि को स्तुति तथा तीन से अधिक श्लोक वाली श्रद्धांजलि को स्तव कहा जाता है। कुछ आचार्य सात श्लोक तक की श्रद्धांजलि को स्तुति मानते हैं और आठ श्लोक से अधिक को स्तव मानते हैं।
७०६. मिथ्यात्व मोहनीय६, ज्ञानावरण७ तथा चारित्रमोह८-इन तीन अंधकारों से सर्वथा मुक्त होने के कारण तीर्थंकर उत्तम कहलाते हैं।
६. मिथ्यात्व मोहनीय से यहां दर्शन सप्तक का ग्रहण है। चार अनंतानुबंधी कषाय तथा सम्यक्त्व मोहनीय, मिथ्यात्वमोहनीय और मिश्रमोहनीय।
७. ज्ञानावरण में मतिज्ञानावरण, श्रुतज्ञानावरण, अवधि ज्ञानावरण, मन:पर्यवज्ञानावरण और केवल- ज्ञानावरण—इन पांच का ग्रहण है।
८. चारित्रमोहनीय में इन २१ प्रकृतियों का ग्रहण है— प्रत्याख्यान कषाय के चार भेद, अप्रत्याख्यान कषाय के चार भेद, संज्वलन कषाय के चार भेद तथा हास्य, रति-अरति आदि नौ नोकषाय।
७०७. 'आरोग्य१ और बोधि२ का लाभ तथा उत्तम समाधि३ का वर मुझे दें ' क्या ऐसा कहना निदान४ नहीं है? यहां इस विषय में व्याख्या करनी चाहिए।
१. आवचू २ पृ. १२; आरोग्गं मोक्खो, हाटी २ पृ. १२; अरोगस्य भाव:-आरोग्यं—सिद्धत्वं—चूर्णिकार ने आरोग्य का अर्थ मोक्ष तथा टीकाकार ने सिद्धत्व किया है।
२. स्था ३/१७६—स्थानांग सूत्र में तीन प्रकार की बोधि का उल्लेख है—१. ज्ञानबोधि, २. दर्शनबोधि और ३. चारित्रबोधि। सूत्रकृतांग के टीकाकार सम्यक्त्व की प्राप्ति को बोधि कहते हैं।
३. आवचू २ पृ. १२—समाधि के दो प्रकार हैं—द्रव्य समाधि और भाव समाधि। पदार्थ से प्राप्त होने वाली द्रव्य समाधि है तथा समभाव में रमण करने से मिलने वाली भाव समाधि है। समभाव में तारतम्य रहता है, अत: यहां उत्तम शब्द से उस समाधि का तात्पर्य है, जो राग-द्वेष से प्रभावित न हो, मरणकाल में भी स्वीकृत मार्ग से दूर न करे तथा ध्यानश्रेणी को विध्वस्त न करे।
४. हाटी २ पृ. १२; नेदं निदानं, कर्मबंधहेतुत्वाभावात्— यहां टीकाकार हरिभद्र व्याख्या करते हुए कहते हैं कि इस प्रार्थना में कर्मबंध का अभाव है, अत: निदान नहीं है।
७०८. यह भक्ति की भाषा है, जो व्यवहार भाषा५ का ही एक प्रकार है। वस्तुत: जो राग-द्वेष से रहित हो चुके हैं, वे न समाधि देते हैं और न ही बोधि।६
५. प्रज्ञापना सूत्र (११/३७/१) में व्यवहारभाषा के बारह प्रकार हैं, उनमें तीसरा प्रकार याचनी भाषा है। व्यक्ति भक्ति में भगवान् से याचना करता है। 'लोगस्स' में जो आरोग्य, बोधि और समाधि की मांग की गई है, वह केवल व्यवहारभाषा का प्रयोग मात्र है।
६. आवचू २ पृ. १२—इस गाथा की व्याख्या में चूर्णिकार कहते हैं कि जैसे अग्नि न किसी को तुष्ट करती है और न कुछ देती है, फिर भी शीत से पीड़ित आदमी उसका आश्रय लेता है तो वह व्यक्ति अपने कार्य को अच्छी तरह कर लेता है, वैसे ही राग-द्वेष से रहित तीर्थंकर न किसी पर तुष्ट होते हैं और न किसी को कुछ देते हैं, पर उन्हें नमस्कार करने वाला व्यक्ति इच्छित वस्तु को प्राप्त कर लेता है।
७०९. दर्शन, ज्ञान और चारित्र-इन तीनों का उपदेश सभी तीर्थंकरों ने दिया है, जो उनके द्वारा पहले ही दे दिया गया है।
७१०. तीर्थंकरों की भक्ति से पूर्व संचित कर्म क्षीण होते हैं। आचार्य को नमस्कार करने से विद्या और मंत्र सिद्ध होते हैं।
७११. राग और द्वेष को क्षीण करने वाले तीर्थंकरों की उत्कृष्ट भक्ति से आरोग्य और बोधि का लाभ तथा समाधिमरण की प्राप्ति होती है।
७१२. हे मूढ मानव! प्राप्त बोधि का उपयोग न करते हुए तुम भविष्य की बोधि की प्रार्थना करते हो। क्या तुम नहीं देखते कि इससे तुम वर्तमान बोधि और अनागत बोधि-दोनों के लाभ से वंचित हो जाओगे।
७१३. प्राप्त बोधि का उपयोग न करते हुए तुम भविष्य की बोधि की प्रार्थना करते हो। इस असूया दोष के कारण तुम कौन से मूल्य पर बोधि को प्राप्त करोगे?७
७. ७१२,७१३-ये दोनों गाथाएं औपदेशिक शैली में लिखी गयी हैं। इन गाथाओं का तात्पर्य यह है कि बोधि-लाभ होने पर भी व्यक्ति को तप और संयम के अनुष्ठान में संलग्न रहना चाहिए, प्रमाद नहीं करना चाहिए। इससे व्यक्ति को भविष्य में भी बोधि-प्राप्ति की सुलभता रहती है।
७१४. तप और संयम में उद्यमशील साधु चैत्य, कुल१, गण२, संघ, आचार्य, प्रवचन तथा श्रुत-इन सबके प्रति अपने कर्त्तव्य का निर्वाह करता है।
१. हाटी २ पृ. १३; कुलं विद्याधरादि:-विद्याधर आदि का समूह कुल कहलाता है।
२. हाटी २ पृ. १३; गण: कुलसमुदाय:-अनेक कुलों का समुदाय गण कहलाता है।
७१५. चन्द्र, सूर्य आदि ग्रहों की प्रभा परिमित क्षेत्र को प्रकाशित करती है, किन्तु केवलज्ञान की उपलब्धि लोक और अलोक-इन दोनों को प्रकाशित करती है।
चतुर्विंशतिस्तव निर्युक्ति समाप्त
७१६,७१७. वंदन, चितिकर्म, कृतिकर्म, पूजाकर्म और विनयकर्म३—ये सब वंदना के एकार्थक हैं। कितने दोषों से विप्रमुक्त कृतिकर्म किसके द्वारा, किसके प्रति, कब और कितनी बार किया जाता है? कृतिकर्म कितनी अवनति, कितनी शिरोनति, कितने आवश्यक के आवर्तों से शुद्ध, कितने दोषों से रहित तथा कैसे करना चाहिए?
३. वंदन—अभिवादन, स्तुति करना। मिथ्यादृष्टि या अनुपयुक्त सम्यग्दृष्टि द्वारा किया जाने वाला वंदन द्रव्यवंदन है। उपयुक्त सम्यग्दृष्टि द्वारा किया जाने वाला वंदन भाव वंदन है।
चितिकर्म—कुशल कर्मों का चय।
कृतिकर्म—अवनति, आवर्त आदि क्रियाएं।
पूजाकर्म— प्रशस्त मन, वचन और काया की प्रवृत्ति।
विनयकर्म—कर्मों का अपनयन, गुरु का विनय।
७१८. कृतिकर्म के सम्बन्ध में पांच दृष्टान्त ज्ञातव्य हैं—१. शीतल राजकुमार४ २. क्षुल्लक५ ३ . कृष्ण६ ४. सेवक७ ५. और पालक८।
४-८. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा २-६।
७१९. असंयत माता-पिता, गुरु, सेनापति, प्रशास्ता-धर्मपाठक, बद्धमुकुट राजा९ तथा दैवत१०-देव और देवी-इनको वंदना नहीं करनी चाहिए।
९. आवचू २ पृ. १९ चूर्णि में राजा को पंचम लोकपाल कहा गया है।
१०. हाटी. २ पृ. १७; देवदेवीसंग्रहार्थं दैवतग्रहणम्- यहां देव और देवी का संग्रहण करने के लिए 'दैवत' शब्द का प्रयोग किया गया है।
७२०. वही श्रमण वंदनीय है, जो मेधावी११, संयत, सुसमाहित१२, पांच समितियों से समित, तीन गुप्तियों से गुप्त तथा असंयम से जुगुप्सा करने वाला हो।१३
११. आवचू. २ पृ. १९; मेधावी—विज्ञानवान्, हाटी. २ पृ. १७; न्यायावस्थित:-चूर्णि के अनुसार मेधावी का अर्थ ज्ञानी तथा टीका के अनुसार न्याय में स्थित है।
१२. आवचू. २ पृ. २०; सुसमाहितं णाण-दंसण-चरणेसु समुज्जतं-सुसमाहित अर्थात् ज्ञान, दर्शन और चारित्र में समुद्यत।
१३. आगम. ८३;
दंसण-णाण-चरित्ते, तव नियमे विणय-खंति गुणइल्ला।
एते वि वंदणीया, जे गुणवादी गुणधराणं।।
आगम अट्ठुत्तरी के अनुसार जो दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप, नियम, विनय और क्षांति आदि गुणों से युक्त हैं तथा गुणी व्यक्तियों की गुणोत्कीर्तना करने वाले हैं, वे वंदन योग्य होते हैं।
७२१. (पार्श्वस्थ, अवसन्न, कुशील, संसक्त और यथाछंद)-इन पांच श्रमणों के प्रति कृतिकर्म नहीं करना चाहिए। इसमें माला१४ और मरुक१५ का दृष्टान्त है। संसर्गज दोष के निराकरण हेतु वैडूर्य१६ का दृष्टान्त ज्ञातव्य है। इनमें जो केवल ज्ञानवादी, केवल दर्शनवादी या केवल नित्यवासी हैं, उनके दोष भी जानने चाहिए।
१४-१६. माला, मरुक और वैडूर्य के दृष्टान्त की व्याख्या हेतु देखें गा. ७२५-२७ तक की गाथाओं का अनुवाद।
७२२. पार्श्वस्थ१ आदि को वंदना करने वाले के न कीर्ति होती है और न ही निर्जरा। वह केवल कायक्लेश और कर्मबंध करता है।
१. व्यभा ८५४;
दंसण-नाण-चरित्ते, सत्थो अच्छति तहिं न उज्जमति।
एतेण उ पासत्थो, एसो अन्नो वि पज्जाओ। ।
जो ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और प्रवचन में सम्यक् रूप से उपयुक्त नहीं है तथा ज्ञान आदि के पार्श्व—तट पर स्थित है, वह पार्श्वस्थ है।
भाष्यकार (व्यभा ८२५) ने इसका दूसरा अर्थ भी किया है कि जो बंध के हेतुभूत प्रमाद आदि पाशों में स्थित है, वह पार्श्वस्थ है।
देखें सूय १/१/३२ का टिप्पण—आचार्य महाप्रज्ञ ने पार्श्वस्थ शब्द की सुंदर परिकल्पना प्रस्तुत की है। उनके अनुसार 'पासत्थ' का संस्कृत रूप पार्श्वस्थ ही होना चाहिए। भगवान् पार्श्वनाथ की परम्परा में स्थित पार्श्वस्थ। पार्श्वनाथ की परम्परा के जो साधु श्रमण भगवान महावीर के शासन में सम्मिलित नहीं हुए, उन्हीं के लिए पार्श्वस्थ शब्द का प्रयोग हुआ। भगवान् पार्श्व का आचार मृदु था, अत: जब तक शक्तिशाली आचार्य थे, तब तक दोनों परम्पराओं में सामञ्जस्य रहा। जब शक्तिसम्पन्न आचार्य नहीं रहे, तब पार्श्वनाथ के शिष्यों के प्रति महावीर के शिष्यों में हीन भावना बढ़ने लगी, अत: 'पार्श्वस्थ' शब्द शिथिलाचारी के अर्थ में रूढ़ हो गया।
७२३. जो स्वयं ब्रह्मचर्य अर्थात् संयम और चारित्र से भ्रष्ट होते हैं तथा दूसरे ब्रह्मचारियों के पैरों में वंदना करने का निषेध करते हैं, वे मनुष्यभव में हीन पंचेन्द्रिय होते हैं, उनको बोधि-प्राप्ति भी दुर्लभ है।
७२४. जो चारित्र से भ्रष्ट साधु सुश्रमण तथा यथोक्तकारी साधु वर्ग से वंदना करवाते हैं, वे अपने आपको सन्मार्ग से भ्रष्ट करते हैं।
७२५. जैसे अशुचि स्थान में गिरी हुई चंपक२ पुष्पों की माला शिर पर धारण करने योग्य नहीं होती, वैसे ही पार्श्वस्थ आदि स्थानों में अवस्थित साधु पूज्य नहीं होते।
२. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ७।
७२६. जैसे गर्हित कुल में निवास करता हुआ शकुनीपारग३-चौदह विद्याओं४ का पारगामी ब्राह्मण५ भी गर्हा को प्राप्त होता है, वैसे ही कुशील साधुओं के मध्य रहता हुआ सुविहित साधु भी गर्हा का पात्र बनता है।
३. हाटी. २ पृ. २०; शकुनीशब्देन चतुर्दशविद्यास्थानानि परिगृह्यन्ते—यहां शकुनी शब्द से चतुर्दश विद्यास्थानों का ग्रहण है।
४. शिक्षा, कल्प, व्याकरण, छंद, ज्योतिष् और निरुक्त- ये छह अंग, ऋग्वेद आदि चार वेद, मीमांसा, न्यायशास्त्र, पुराण और धर्मशास्त्र-ये चौदह विद्यास्थान हैं।
५. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ८।
७२७. लम्बे समय तक काचमणि के साथ रहने पर भी अपने विशिष्ट गुणों के कारण वैडूर्यमणि काचभाव को प्राप्त नहीं होती, (वैसे ही सुसंयत साधु भी पार्श्वस्थ आदि के साथ रहने मात्र से दूषित नहीं होता।)
७२८. लोक में दो प्रकार के द्रव्य होते हैं—भाव्य और अभाव्य। वैडूर्यमणि अन्य द्रव्यों से अभाव्य (भावित नहीं) होती है।
७२९. जीव की न आदि है और न अंत। वह पार्श्वस्थ आदि के द्वारा आचरित प्रमाद आदि की भावना से भावित होकर संसर्ग दोष के प्रभाव से उस रूप में परिणत हो जाता है।
७३०. आम्र और नीम-इन दोनों की जड़ें आपस में मिलने से संसर्ग दोष के कारण आम तिक्तरस वाला अर्थात् निंबत्व को प्राप्त हो जाता है।
७३१. यदि संसर्ग ही प्रमाण है तो फिर चिरकाल तक इक्षुवाटिका के साथ रहने वाला नलस्तम्ब१ (भीतर से पोला बाण के आकार का तृण) मधुर क्यों नहीं होता?
१. हाटी २ पृ. २१—नलस्तम्ब को टीकाकार ने वृक्षविशेष कहा है।
७३२. लवण की खान आदि२ में गिरी हुई वस्तु का यदि शतांश से भी कम भाग खान से सम्बद्ध हो जाता है तो वह वस्तु उस रूप में परिणत हो जाती है। (वैसे ही पार्श्वस्थ आदि के संसर्ग से मुनि पार्श्वस्थ भाव को प्राप्त हो जाता है।) अत: कुशील व्यक्तियों का संसर्ग छोड़ देना चाहिए।
२. आवचू. २ पृ. २४; आदिग्गहणेण न केवलं लवणागरे, अण्णो वि भंडखाइया नाम रसो अत्थि त्ति सुणिज्जति, तत्थ लोहं पि जाव ओगाहिज्जति ताव फुट्टति, ओक्खिप्पंतो जत्तियं अवगाढं तं तत्थेव णट्ठं, जत्तियं न ओगाढं तत्तियं अच्छति—आदि शब्द से चूर्णिकार के अनुसार भाण्डखादिका रस आदि का भी ग्रहण होता है। भाण्डखादिका एक प्रकार का रस होता है, उसके सम्पर्क से लोहे के भी टुकड़े-टुकड़े हो जाते हैं। जितना लोहा उस रस में अवगाहित होता है, वह उस रूप में परिणत होकर नष्ट हो जाता है। जो अवगाहित नहीं होता, वह वैसा ही रहता है।
७३३, ७३४. जैसे नदी का मीठा पानी सागर के पानी के साथ मिलकर क्रमश: संसर्ग-दोष के प्रभाव से खारा बन जाता है, वैसे ही शीलवान् मुनि अशीलवान् मुनियों के साथ रहकर संसर्ग-दोष के प्रभाव से अपने गुणों की हानि कर लेता है।
७३४/१. सुविहित मुनि क्षण भर के लिए भी अनायतन अर्थात् पार्श्वस्थ आदि स्थानों का सेवन नहीं कर सकते, क्योंकि वे जानते हैं कि समुद्र में गया हुआ नदी का मीठा पानी भी खारेपन को प्राप्त कर लेता है।
७३५. (शिष्य जिज्ञासा प्रस्तुत करता है) छद्मस्थ होने के कारण मैं नहीं जानता कि कौन मुनि सुविहित है तथा कौन दुर्विहित? मैं तो तीन करण और तीन योग से विशुद्ध अंत:करण से लिंग-साधुवेश की पूजा करता हूं।
७३६. (आचार्य समाधान देते हुए कहते हैं) यदि तुम्हारे लिए लिंग ही प्रमाण है, तब तो तुम्हें सभी निह्नवों को वंदना करनी चाहिए। निह्नवों को वंदना न करने से लिंग भी तुम्हारे लिए अप्रमाण बन जाएगा।
७३७. (शिष्य पुन: प्रश्न उपस्थित करता है कि) यदि लिंग अप्रमाण है तो फिर निश्चय में कैसे जाना जा सकता है कि किस साधु का कैसा भाव है? ऐसी स्थिति में श्रमण लिंग को देखकर साधु को क्या करना चाहिए?
७३८. (समाधान देते हुए आचार्य कहते हैं कि) जिसे पहले कभी नहीं देखा, ऐसे साधु को देखकर अभ्युत्थान आदि कृतिकर्म करना चाहिए, लेकिन दृष्टपूर्व साधु के साथ जिसके लिए जो योग्य हो, वह व्यवहार करना चाहिए।३
३. इस गाथा का तात्पर्य यह है कि उद्यतविहारी को वंदना करनी चाहिए, शिथिलाचारी को वंदना नहीं करनी चाहिए। इस प्रसंग में चूर्णिकार ने आर्य कालक की कथा का संकेत किया है। आर्य कालक के शिष्य सम्यक् रूप से अनुयोग ग्रहण नहीं करते थे, अत: वे अपने प्रशिष्य आचार्य सागर के पास सुवर्णभूमि चले गए। वहां आचार्य सागर उनको पहचान नहीं सके, अत: कृतिकर्म आदि न करके छोटे शिष्य की भांति उनके साथ व्यवहार किया। जब आर्य कालक के शिष्य उनको खोजते हुए वहां आए, तब आचार्य सागर ने उठकर उनको वंदना की तथा आशातना के लिए क्षमायाचना की। (कथा के विस्तार हेतु देखें बृभा. २३९ टी पृ. ७३,७४)
७३८/१. जिन्होंने संयम की धुरा को त्याग दिया है, जो संप्रकटसेवी अर्थात् प्रवचन के उपघात से निरपेक्ष होकर मूल और उत्तर दोषों का सेवन करने वाले हैं, चरण-करण से भ्रष्ट हैं, जिनके केवल लिंग मात्र अवशेष है, वे जो करते हैं, उसे मैं कहूंगा।
७३९. (चरण-करण से रहित साधु किसी को देखते ही) वाचिक नमस्कार करता है। हाथ ऊपर उठाकर नमस्कार करता है, सिर झुकाता है, कुशलक्षेम पूछता है, कुछ देर उसके पास बैठता है तथा छोभवंदन१-दोष युक्त वंदन करता है, कभी शुद्ध वंदन भी करता है।
१. निचू ३ पृ. ४०३—निशीथ चूर्णि में उच्छोभवंदन शब्द का प्रयोग हुआ है। वहां चूर्णिकार ने उच्छोभवंदन का अर्थ किया है—वंदना का अधूरा पाठ बोलना।
७४०. प्रयोजन होने पर पर्याय, परिषद्, पुरुष, क्षेत्र, काल और आगम आदि जानकर यथायोग्य-जो जिसके योग्य हो, वह वंदना आदि विधियां सम्पन्न करता है।
७४१. जो वाङ्नमस्कार आदि नहीं करता, उसकी अर्हद्देशित मार्ग पर प्रवचन-भक्ति नहीं होती। उसके अभक्ति आदि दोष होते हैं।
७४२. इसमें कोई शंका नहीं कि प्रतिमाओं में तीर्थंकर के गुण नहीं होते, किन्तु 'ये तीर्थंकर हैं' इस भाव से नमन२ करता हुआ व्यक्ति विपुल निर्जरा को प्राप्त करता है।
२. तेरापंथ को यह बात सैद्धान्तिक रूप से मान्य नहीं है, क्योंकि तेरापंथ मूर्तिपूजा में विश्वास नहीं करता। वह भावपूजा में विश्वास करता है।
७४३. (मूल और उत्तर) गुण से हीन साधु को अध्यात्म-शुद्धि की दृष्टि से वंदना करने पर विपुल निर्जरा होती है, क्योंकि लिंग-रजोहरण आदि जिनप्रज्ञप्त हैं।
७४४. तीर्थंकर के गुण तीर्थंकर की प्रतिमा में होते हैं, ऐसा सोचकर प्रतिमा को वंदना करने में सावद्य क्रिया नहीं होती, लेकिन पार्श्वस्थ आदि मुनियों को वंदना करने से सावद्य क्रिया होती है और सावद्य क्रिया की अनुमोदना होती है।
७४५. यदि प्रतिमापूजा आदि में सावद्य क्रिया नहीं होती तो निरवद्य क्रिया भी नहीं होती। निरवद्य क्रिया के अभाव में उसका कोई फल नहीं मिलता, अत: प्रतिमापूजा अहेतुक है।
७४६. प्रतिमाओं में सावद्य और निरवद्य-दोनों क्रियाएं नहीं होतीं, फिर भी ये मन-विशुद्धि का कारण बनती हैं, अत: प्रतिमा को वंदना करने का फल मानसिक विशुद्धि है।
७४७. यद्यपि प्रतिमा की भांति लिंग भी मुनियों के लिए संकल्प का कारण होता है। फिर भी लिंग में सावद्य और निरवद्य-दोनों क्रियाएं होती हैं, जबकि प्रतिमा में दोनों क्रियाएं नहीं होतीं।
७४८. नियमत: तीर्थंकरों में गुण होते हैं, उनकी प्रतिमाओं में नहीं। प्रतिमा को देखकर व्यक्ति उन गुणों को मन में अध्यारोपित करके नमस्कार करता है, लेकिन पार्श्वस्थ आदि को अगुणी जानकर किन गुणों को मन में धारण करके उनको नमस्कार करेगा?
७४९. जैसे भांड आदि द्वारा धारण किए गए अल्पकालिक साधु वेश को जानकर भी उसे नमस्कार करने वाला दोष का भागी होता है, वैसे ही (प्रवचन का उपघात करने वाला) निष्ठुर परिणाम से युक्त पार्श्वस्थ आदि को जानकर भी वंदना करने वाला अवश्य ही दोषी होता है।
७५०. चांदी चाहे शुद्ध हो या अशुद्ध, मुद्रांकन यदि विषम है तो सिक्का नहीं चलता। (चांदी शुद्ध और सम अक्षरों में मुद्रांकन का) समायोग होने पर सिक्का व्यवहरण के योग्य होता है।१
१. हाटी २ पृ. २४,२५-सिक्के की चतुर्भंगी इस प्रकार है—
१. अशुद्ध रुपया और मुद्रांकन विषम अक्षरों में।
२. अशुद्ध रुपया और सम अक्षर वाला टंकण।
३. शुद्ध रुपया और विषम अक्षर वाला टंकण।
४. शुद्ध रुपया और सम अक्षर वाला टंकण।
टीकाकार हरिभद्र इस गाथा की व्याख्या करते हुए कहते हैं कि यहां चांदी के रुपए के समान है— भावलिंग तथा टंकण के तुल्य है—द्रव्य लिंग। वही रुपया चलता है, जो शुद्ध धातु का तथा सम अक्षरों में आहत-मुद्रांकित हो। साधु भी वही वंदनीय होता है, जिसका द्रव्यलिंग और भावलिंग दोनों शुद्ध हो। प्रथम भंग में चरक आदि श्रमण आते हैं, क्योंकि उनका द्रव्यलिंग और भावलिंग दोनों अशुद्ध है। द्वितीय भंग के समान पार्श्वस्थ आदि साधु हैं, जिनका द्रव्यलिंग शुद्ध है, लेकिन भावलिंग अशुद्ध है। तृतीय भंग के समान प्रत्येकबुद्ध होते हैं, क्योंकि अन्तर्मुहूर्त्तमात्र तक वे द्रव्यलिंग ग्रहण नहीं करते। अत: उस समय तक उनका लिंग शुद्ध नहीं होता। चतुर्थ भंग के समान शील युक्त साधु होते हैं, जिनके दोनों लिंग शुद्ध होते हैं, वे गच्छगत और गच्छनिर्गत—जिनकल्पी आदि भी हो सकते हैं। जिस प्रकार रुपया प्रथम तीन भंगों में व्यवह्रत नहीं होता, वैसे ही प्रथम भंग त्रय में निर्दिष्ट पुरुष नमस्करणीय नहीं होता।
७५१. रुपये के तुल्य हैं—प्रत्येकबुद्ध तथा टंकण के तुल्य हैं—लिंगधारी श्रमण। द्रव्यलिंग और भावलिंग का समायोग होने पर शुद्ध श्रमण होता है।
७५१/१. यह सम्मत बात है कि ज्ञान युक्त चारित्र ही भावलिंग है। ज्ञान भाव नहीं है, ऐसी बात नहीं है अर्थात् ज्ञान भावलिंग के अन्तर्गत ही है, इसलिए ज्ञानी को वंदना करते हैं।
७५१/२. इसलिए मेरे लिए न बाह्य करण (पिंडविशुद्धि आदि बाह्य क्रियाएं) प्रमाण हैं और न ही चारित्र। ज्ञान ही मेरे लिए प्रमाण है, क्योंकि तीर्थ ज्ञान में ही स्थित रहता है।
७५१/३. जीव आदि पदार्थों को जानने से जीव को अधिगम सम्यक्त्व प्राप्त होती है तथा जातिस्मृति से नैसर्गिक२ सम्यक्त्व की प्राप्ति होती है, यह भी आगम रहित दृष्टि नहीं है।
२. हाटी. २ पृ. २५; स्वयंभूरमण समुद्र में रहने वाले मत्स्यों को जिन प्रतिमा के आकार वाले मत्स्यों को देखकर जातिस्मृति उत्पन्न हो जाती है। उससे उन्हें नैसर्गिक सम्यक्त्व की प्राप्ति होती है, यह ज्ञानायत्त प्राप्ति है, अत: ज्ञान की प्रधानता के कारण ज्ञानी का ही कृतिकर्म करना चाहिए।
७५१/४. ज्ञान स्वविषय में नियत होता है, अत: ज्ञान मात्र से कार्य की निष्पत्ति नहीं हो सकती। यहां मार्गज्ञ३ का दृष्टान्त जानना चाहिए, जो दो प्रकार के होते हैं—सचेष्ट और अचेष्ट।
३. हाटी. २ पृ. २६; पाटलिपुत्र का मार्ग जानने पर भी यदि व्यक्ति गमन चेष्टा में प्रवृत्त नहीं होता तो वह वहां नहीं पहुंच सकता। इसी प्रकार मोक्षमार्ग को जानने पर भी यदि व्यक्ति संयम क्रिया में प्रवृत्त नहीं होता तो मोक्ष प्राप्त नहीं कर सकता, अत: संयमरहित ज्ञान का कोई महत्त्व नहीं है।
७५२,७५३. मृदंग आदि वाद्य के साथ नृत्य करने में कुशल नर्तकी भी शरीर के हावभाव नहीं करती हुई जनता को संतुष्ट नहीं कर सकती। रंगमंच में जनता के बीच वह निंदा और अपमान को प्राप्त होती है। इसी प्रकार साधु वेश और ज्ञान से युक्त जो साधु शुभ कायिक व्यापार नहीं करता, वह मोक्ष-सुख को नहीं पा सकता। वह अपने साथ रहने वालों से भी निंदा प्राप्त करता है (अत: ज्ञान और चारित्र से युक्त व्यक्ति के प्रति ही कृतिकर्म करना चाहिए।)
७५४. तैरना जानते हुए भी जो व्यक्ति अपने हाथ-पैर को नहीं हिलाता, कायिक व्यापार नहीं करता, वह नदी के स्रोत में बह जाता है। इसी प्रकार चारित्र से शून्य ज्ञानी भी संसार के प्रवाह में बह जाता है।
७५५. गुणाधिक साधु को वंदना करनी चाहिए, किन्तु छद्मस्थ मुनि गुणाधिक और गुणहीन साधु को नहीं जानता, अत: वह गुणहीन को वंदना कर लेता है और गुणाधिक साधु से वंदना भी करवा लेता है।
७५६. इन बातों से सुविहित मुनि को पहचाना जा सकता है—१. आलय१-वसति, २. विहार२ ३. स्थान-यथाविधि कायोत्सर्ग, ४. चंक्रमण३-गमन और ५. विनय युक्त भाषा।
१. आलय—सुप्रमार्जित एवं स्त्री, पशु, पंडक रहित वसति।
२. विहार—मासकल्प से विहार करना।
३. चंक्रमण—युगप्रमाण भूमि को देखते हुए चलना।
७५७. (शिष्य प्रश्न पूछता है—) आलय, विहार, कायोत्सर्ग, गमन और वैनयिक भाषा से भी नहीं जाना जा सकता कि यह सुविहित साधु है।४
४. हाटी २ पृ. २६-असंयमी साधु भी लब्धि आदि प्राप्त करने के लिए संयत जैसी चेष्टा करते हैं, वे प्राय: असुविहित साधु होते हैं। उदाहरण देते हुए टीकाकार कहते हैं, जैसे-उदायी राजर्षि को मारने वाला मथ्ाुरावासी कोट्टइल्ल साधु, अत: आलय, विहार आदि के द्वारा भी सुविहित साधु की पहचान नहीं हो सकती। उदायी की कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ६०।
७५८. आभ्यंतर करण५ में भरत चक्रवर्ती तथा बाह्यकरण में प्रसन्नचन्द्र राजर्षि का उदाहरण है। भरत का बाह्यकरण दोष की उत्पत्ति करने वाला नहीं था तथा प्रसन्नचन्द्र राजर्षि का मुनि वेश गुणकारक नहीं था।६
५. बाह्यकरण-वेष या बाह्यक्रिया, आभ्यन्तरकरण- आंतरिक विशुद्धि।
६. हाटी २ पृ. २६—टीका के अनुसार भरत चक्रवर्ती ने आंतरिक विशुद्धि के कारण विशिष्ट भावना से कैवल्य को प्राप्त कर लिया तथा प्रसन्नचन्द्र राजर्षि उत्कृष्ट बाह्य लिंग को धारण करने पर भी आंतरिक विकृति से सातवीं नारकी जैसे कर्मों के बंध तक पहुंच गए। अत: अंत:करण ही मुख्य प्रमाण है, आलय, विहार आदि नहीं।
७५९. (भरत७ आदि) प्रत्येकबुद्ध बाह्यकरण के बिना भी केवली बन गए। इस कादाचित्क८ घटित होने वाली घटना को आलम्बन बनाकर पार्श्वस्थ आदि साधु जिनेश्वर देव द्वारा प्ररूपित चारित्र को प्राणातिपात आदि पांच कारणों से नष्ट कर देते हैं।९
७. मटी प. २४६—द्रव्यलिंग की महत्ता को स्पष्ट करते हुए आचार्य मलयगिरि कहते हैं कि भरत चक्रवर्ती को आदर्शगृह में कैवल्य उत्पन्न हुआ। उसके पश्चात् देवेन्द्र ने आकर उनको निवेदन किया कि आप द्रव्यलिंग धारण करें, जिससे हम आपका अभिनिष्क्रमण समारोह मना सकें। उनके निवेदन पर भरत ने पंचमुष्टि लोच किया तथा देवेन्द्र ने रजोहरण उपहृत किया।
८. हाटी २ पृ. २७; आहच्चभावकहणे त्ति कादाचित्कभावकथने-कदाचित् घटित होने वाली घटना को सर्वकालिक आलम्बन के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
९. आवचू. २ पृ. ३०—तीर्थंकरों ने सद्भाव-यथार्थ की प्ररूपणा की। उन्होंने कहीं व्यवहार-विधि से, कहीं निश्चयविधि से तथा कहीं उभयविधि से प्रवृत्ति करने का निर्देश दिया। कहीं बाह्यकरण, कहीं आंतरिक करण और कहीं दोनों होते हैं। इसी प्रकार अनियत प्रवृत्ति और निवृत्ति के द्वारा कार्य-सिद्धि होती है। किसी एक नियत प्रवृत्ति या निवृत्ति से नहीं। यह सद्भाव अर्थात् तीर्थंकरों द्वारा प्रतिपादित सच्चाई है। जो इसे नहीं जानते, वे चारित्र का नाश कर देते हैं।
७६०. उन्मार्ग देशना से वे जिनेश्वर देव द्वारा प्ररूपित चारित्र का नाश कर देते हैं। सम्यग्दर्शन से भ्रष्ट उनको देखना भी ठीक नहीं है।
७६०/१. जैसे ज्ञान के बिना चारित्र नहीं होता, वैसे ही अदर्शनी-सम्यक्त्व से रहित के ज्ञान नहीं होता। दर्शन भावलिंग नहीं है, ऐसा नहीं है, इसलिए हम दर्शनी-सम्यक्त्वी को प्रणाम करते हैं।
७६०/२. सम्यक्त्व और ज्ञान एक साथ उत्पन्न होने पर भी सम्यक्त्व ज्ञान का विशोधन करता है। जैसे काचक फल से जल की तथा अञ्जन से आंख की विशुद्धि होती है।१
१. यहां काचक फल और जल तथा अञ्जन और दृष्टि- ये दो उदाहरण दिए गए हैं। काचक फल से जल विशुद्ध होता है, वह सम्यक्त्व के समान है तथा अंजन से दृष्टि की विशुद्धि होती है, वह ज्ञान के समान है। यदि जल मलिन या अशुद्ध है तो तद्गत रूप को देखना शक्य नहीं हो सकता, इसी प्रकार सम्यग्दर्शन नहीं है तो ज्ञान भी शुद्ध नहीं हो सकता।
७६०/३. (काचक फल के संयोग से) जैसे-जैसे जल शुद्ध होता है, वैसे-वैसे जलगत वस्तुओं को द्रष्टा देख लेता है। इसी प्रकार जैसे-जैसे तत्त्वरुचि होती है, वैसे-वैसे जीव को तत्त्व का ज्ञान होता है।
७६०/४. एक साथ उत्पन्न होने पर भी दीपक और प्रकाश में कारण और कार्य का विभाग है, वैसे ही एक साथ उत्पन्न होने पर भी सम्यक्त्व ज्ञान का हेतु है।
७६१, ७६२. जिनकी मति चारित्र धर्म से निवृत्त हो गयी है, जो परलोक से पराङ्मुख हैं, विषयों में गृद्ध हैं, चरणकरण में अशक्त हैं, वे श्रेणिक राजा की बात प्रस्तुत करते हुए कहते हैं कि श्रेणिक राजा उस समय न बहुश्रुत२ था, न प्रज्ञप्तिधर अर्थात् न भगवती आदि आगमों का ज्ञाता था और न ही वाचक, फिर भी दर्शन के प्रभाव से वह भविष्य में तीर्थंकर बनेगा, अत: प्रज्ञा से समीक्षा करो तो दर्शन ही श्रेष्ठ प्रतीत होता है।
२. हाटी २ पृ. २८; बहुश्रुत: बह्वागम: महाकल्पादिश्रुतधर इत्यर्थ:—बहुश्रुत का अर्थ हरिभद्र ने महाकल्प आदि बहुत आगम ग्रंथों को धारण करने वाला किया है।
७६३. चारित्र से भ्रष्ट हो जाने पर भी दर्शन को भलीभांति ग्रहण करना चाहिए, क्योंकि चारित्र रहित व्यक्ति सिद्ध हो सकते हैं, पर दर्शन रहित व्यक्ति सिद्ध नहीं होते।
७६४. दशारसिंह३, श्रेणिक४ और पेढालपुत्र सत्यकि५ की दर्शन-संपदा अनुत्तर थी अर्थात् ये क्षायिक सम्यक्त्व से युक्त थे, लेकिन चारित्र के बिना वे अधरगति अर्थात् नरकगति को प्राप्त हुए।
३. दशारसिंह भगवान् अरिष्टनेमि के चाचा का पुत्र था, लेकिन चूर्णि में कृष्ण वासुदेव के लिए यह शब्द प्रयुक्त हुआ है—दसारसीहो कण्हवासुदेवो। (आवचू २ पृ ३२)
४. श्रेणिक की अनुत्तर दर्शन-सम्पदा के अनेक उदाहरण निशीथ भाष्य पीठिका की चूर्णि में मिलते हैं। (द्र. निपीचू पृ. २०)
५. सत्यकि साध्वी सुज्येष्ठा का पुत्र था। परिव्राजक पेढाल ने आतापना लेती हुई सुज्येष्ठा की योनि में छलपूर्वक वीर्य का प्रक्षेप किया था। कथा के विस्तार हेतु देखें इसी ग्रंथ के परिशिष्ट ६ की कथा सं. ५१।
७६५. सभी गतियां ज्ञान-दर्शन धारी प्राणियों से विरहित नहीं हैं अर्थात् सभी गतियों में ज्ञान और दर्शन के धारक हैं, अत: चारित्र रहित ज्ञान ही श्रेष्ठ है, ऐसा मानकर प्रमाद मत करो। (इस गाथा का तात्पर्य यह है कि चारित्र की प्राप्ति ही मुक्ति का प्रधान कारण है।)
७६६. चारित्र रहित प्राणी में सम्यक्त्व की भजना है, उसमें सम्यक्त्व हो भी सकता है और नहीं भी होता। किन्तु जो चारित्र युक्त हैं, उनमें नियमत: सम्यक्त्व होता है।
७६६/१. जो जिनवचन से बाहिर हैं, वे ज्ञान भावना और दर्शन भावना से मोक्ष चाहते हैं। नरक, तिर्यञ्च और एकेन्द्रिय गति से उद्वर्तित होकर प्राणी जिस प्रकार सिद्ध होते हैं, उस प्रक्रिया को वे नहीं जानते।१
१. हाटी २ पृ २९; टीकाकार इस गाथा का भावार्थ स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि चारित्र के बिना केवल ज्ञान और दर्शन मोक्ष के अहेतु हैं। एकेन्द्रिय आदि से उद्वर्तन होने पर मनुष्यत्व प्राप्त करके चारित्र-प्राप्ति के पश्चात् ही जीव सिद्ध होता है।
७६६/२. अतिशायी सम्यगद्ष्टि अर्थात् क्षायिक सम्यक्त्व से युक्त होने पर भी चरण-करण से हीन व्यक्ति सिद्ध नहीं हो सकता। जो चरण-करण सिद्धि का मूल है, मूढ़ व्यक्ति उसका भी नाश कर देता है।
७६७. श्रावक, चारित्रभ्रष्ट साधु और मंदधर्मा२ पार्श्वस्थ आदि दर्शनपक्ष३ —सम्यक्त्व से युक्त हो सकते हैं। परलोक की आकांक्षा रखने वाले श्रमण के सम्यग्दर्शन के साथ चारित्र भी होता है।
२. आवचू. २ पृ. ३२; मंदधम्मे वा जो गहितं भंजति- जो गृहीत व्रत का भंग कर देता है, वह मंदधर्मा है।
३. हाटी. २ पृ. २९; दर्शनग्रहणाच्च ज्ञानमपि गृहीतमेव- यहां दर्शन के ग्रहण से ज्ञान का ग्रहण स्वयं हो जाता है।
७६८. दर्शन से ज्ञान, ज्ञान से चारित्र-इस परम्परा से चारित्र की सिद्धि-प्राप्ति होती है। जैसे लोक में अन्न और पानी की परम्परा से सिद्धि-प्राप्ति होती है।४ (दर्शनी और ज्ञानी चारित्र ग्रहण करता है, तभी परम्परा से सिद्धि-प्राप्ति होती है।)
४. अन्नार्थी पहले स्थाली, ईंधन आदि ग्रहण करता है और पानार्थी द्राक्षा, बर्तन आदि को ग्रहण करता है। इसके पश्चात् अन्न सिद्ध—पक्व होता है और पेय निष्पन्न होता है, वैसे ही दर्शन से ज्ञान तथा ज्ञान के बाद चारित्र की परम्परा से सिद्धि होती है।
७६९. इसलिए केवल ज्ञान या केवल दर्शन सम्पूर्ण फल अर्थात् मोक्ष की सिद्धि नहीं देते, चारित्र से युक्त होने पर ये विशेष फल अर्थात् मोक्ष प्रदान करते हैं, इसलिए चारित्र का स्थान विशिष्ट है।
७७०. जैसे तप और श्रुत में उद्यम करने वाले को अपनी शक्ति के अनुसार गुणों की प्राप्ति होती है, वैसे ही शक्ति के अनुरूप संयम में उद्यम करने वाले को गुणों की उपलब्धि क्यों नहीं होगी?
७७१. तप और श्रुत में वीर्य का गोपन नहीं करने वाला चारित्र की विराधना नहीं करता। यदि संयम में भी वीर्य का गोपन नहीं करता तो वह संयम की हानि नहीं करता।
७७२. वीर्य—शक्ति होने पर भी जो संयम-योगों में विषाद का अनुभव करते हैं, वे विशुद्ध चारित्र वाले कैसे हो सकते हैं? वे बाह्यकरण अर्थात् प्रत्युपेक्षण आदि क्रियाओं में आलसी होते हैं।
७७३. मैं ऐसा मानता हूं कि यदि कोई व्यक्ति किसी आलम्बन-कारण से संयम में प्रमाद करता है तो वह आलम्बन प्रमाणभूत नहीं हो सकता। उसकी यथार्थ गवेषणा करनी चाहिए कि आलम्बन पुष्ट है या नहीं१?
१. हाटी २ पृ. ३०—टीकाकार इस गाथा को स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि कूप से गिरते हुए व्यक्ति के हाथ में यदि वल्लि आदि पुष्ट आलम्बन है तो वह बाहर निकल सकता है। इसी प्रकार प्रतिसेवना करते हुए साधु के पुष्ट आलम्बन है तो व्यक्ति असंयम का आचरण करते हुए भी विशुद्ध चारित्र वाला हो सकता है। यदि आलम्बन ज्ञानादि का अपकारक है तो वह अशुद्ध चारित्र वाला होता है।
७७४. आलम्बनयुक्त व्यक्ति दुर्गम स्थानों में गिरता हुआ भी पुष्ट आलम्बन से स्वयं को बचा लेता है, वैसे ही सालम्बन प्रतिसेवना२ भी श्रमण को मायास्थान से बचा लेती है।
२. जीभा २२६७, चू पृ २५—भाष्य-साहित्य में दो प्रकार की प्रतिसेवनाओं का उल्लेख मिलता है—कल्प और दर्प। कुशल परिणामों से ज्ञान, दर्शन आदि की वृद्धि के कारणों से जो प्रतिसेवना की जाती है, वह कल्प प्रतिसेवना है। यह दुर्भिक्ष, ग्लानत्व आदि कारणों से यतनापूर्वक की जाती है। सालम्बन प्रतिसेवना का सम्बन्ध कल्पिका प्रतिसेवना से होना चाहिए। जीतकल्पभाष्य में कल्पिका प्रतिसेवना के ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप आदि २४ भेद मिलते हैं। (द्र. जीभा ६०१-१५)
७७५. आलम्बनरहित प्राणी स्खलित होने पर दुस्तर गढे़ में गिर जाता है, वैसे ही निष्कारण प्रतिसेवी३ भी अगाध भवसागर में गिर जाता है।
३. जो प्रतिसेवना राग द्वेष के वशीभूत होकर निष्कारण दर्प से की जाती है, वह दर्पिका प्रतिसेवना कहलाती है। निशीथ भाष्य में इसे प्रमाद प्रतिसेवना भी कहा है। (निभा ९१) दर्प प्रतिसेवना करने वाला विराधक होता है। यदि गीतार्थ भी दर्प प्रतिसेवना करता है अथवा अयतना से कल्प प्रतिसेवना करता है तो वह प्रायश्चित्त का भागी होता है। (व्यभा १७१) भाष्य-साहित्य में दर्प प्रतिसेवना के १० भेद मिलते हैं। (द्र. जीभा ५८९-९९, निभा ४६३-७३ चू पृ १५७-५९)
७७६. जो शिथिलाचारी मुनि जब और जहां संयम-स्थान से निर्विण्ण हो जाते हैं, वे अन्य अच्छे स्थान में जाने में असमर्थ होकर यह घोषणा करते हैं कि हमने जो पथ अपनाया है, वही प्रधान और श्रेष्ठ है।४
४. टीकाकार ने इस गाथा की व्याख्या में विस्तार से सार्थ का उदाहरण दिया है।
७७७. (जो उद्यतविहारी नहीं हैं, वे) प्रेरित होने पर ऐसा कहते हैं कि नित्य एक स्थान पर विहार, चैत्य-भक्ति, आर्यिकाओं द्वारा लाभ की प्राप्ति और विगय आदि में प्रतिबद्धता निर्दोष है।
७७८. ग्राम, आकर, नगर, पट्टन आदि में विहार करते हुए जब वे परिश्रान्त हो जाते हैं, तब कुछ नित्यवासी मुनि संगम स्थविर का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
७७८/१. आचार्य संगम५ स्थविर अच्छे तपस्वी और गीतार्थ साधु थे। उन्होंने गुण-दोष को देखकर नित्यवास को स्वीकार किया था।
५. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १०।
७७८/२. नित्यवासी मुनि दुर्भिक्ष, शिष्यों का प्रवास, अप्रतिबद्धता और वृद्धत्व आदि कारणों को नहीं देखते, लेकिन आचार्य संगम ने एक क्षेत्र में प्रवास किया, इस बात को पकड़ लेते हैं।
७७९. चैत्य, कुल, गण, संघ अथवा दूसरा कोई अपुष्ट आलम्बन लेकर अथवा आर्य वज्र का नाम लेकर वे नित्यवासी मुनि अकरणीय का सेवन करते हैं।
७७९/१. क्या पूर्वों के सार के ज्ञाता वज्रस्वामी१ ने पुरिका—पुरी नगरी में चैत्य-पूजा नहीं की थी? वह भी साधुओं के लिए मोक्ष का एक अंग है।
१. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ११— व्रजस्वामी की कथा के विस्तार हेतु देखें आवश्यक निर्युक्ति खण्ड १, परि. ३ कथा सं ९४।
७७९/२. जो आचार्य वज्र को आलम्बन मानते हैं, वे निम्न कारणों को नहीं देखते-
• अन्य तीर्थंकों की अपभ्राजना।
• अपने तीर्थ की प्रभावना।
• श्रावकों के प्रति वात्सल्य-प्रदर्शन।
• पूर्व उपचित पुष्पों२ से महिमा।
२. पुष्प अग्निगृह में रखे होने के कारण वहां के धुंए से अचित्त हो गए थे।
७८०. जो आर्यिका द्वारा लाए लाभ में गृद्ध होते हैं, अपने लाभ में असंतुष्ट रहते हैं तथा भिक्षाचर्या में उदासीन रहते हैं, वे आचार्य अन्निकापुत्र३ का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
३. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १२।
७८०/१. आचार्य अन्निकापुत्र४ आर्या पुष्पचूला द्वारा आनीत भक्तपान करते हुए उसी भव में मोक्ष को प्राप्त हो गए।
४. डॉ. सागरमलजी जैन के अनुसार अन्निकापुत्र ईसा पूर्व पांचवीं शताब्दी में हुए।
७८०/२. दुर्भिक्ष के समय आचार्य अन्निकापुत्र के सारे शिष्य इधर-उधर चले गए। वे स्वयं भिक्षाचर्या में असमर्थ तथा वृद्धत्व को प्राप्त थे। आचार्य की इस स्थिति को नहीं देखने वाले मायावी साधु समर्थ होते हुए भी आर्यिका-लाभ की गवेषणा करते हैं।
७८१. लोलुपता वश अशुद्ध और विगय युक्त भक्तपान का उपभोग करके अपने पाप को छिपाते हुए कुछ साधु उदायन५ ऋषि को आलम्बन के रूप में प्रस्तुत करते हैं।
५. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. १३।
७८२. सूत्र, अर्थ, बाल, वृद्ध, असमर्थ, द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव सम्बन्धी आपत्ति-इन सबको निश्रापद-आलम्बन पद बनाकर प्रतिसेवना की अपेक्षा न होते हुए भी कुछ साधु संयम में विषाद का अनुभव करते हैं।
७८३. अयतनाशील साधु के लिए यह लोक आलम्बनों से भरा पड़ा है। वह लोक में जो जो सुविधा देखता है, उसे आलम्बन बना लेता है।
७८४. जो जहां जब (दुर्भिक्ष आदि में) चरणकरण से भ्रष्ट बहुश्रुत मुनि जिनका आचरण करते हैं, मंदश्रद्धा वाले उन्हें आलम्बन बना लेते हैं।
७८५. जो जहां जब (दुर्भिक्ष आदि में) चरणकरण से सम्पन्न बहुश्रुत साधु जिनका आचरण करते हैं, तीव्र श्रद्धा वाले साधु उन्हें अपना आलम्बन बना लेते हैं।
७८६. जो दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप और विनय में सदा पार्श्वस्थ हैं तथा जो प्रवचन के यशोघाती होते हैं, वे अवंदनीय हैं।
७८७. सुविधावादी के प्रति कृतिकर्म और प्रशंसा कर्मबंध का हेतु होती है। इससे जो जो प्रमाद के स्थान हैं, वे उपबृंहित अर्थात् समर्थित होते हैं।
७८८. दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप और विनय में जो सर्वदा उद्यत रहते हैं, जो प्रवचन का यश बढ़ाने वाले होते हैं, वे वंदनीय हैं।
७८९. संविग्न मुनि के प्रति किया जाने वाला कृतिकर्म प्रशंसा और निर्जरा का कारण होता है। उससे जो- जो विरति के स्थान हैं, वे उपबृंहित अर्थात् समर्थित होते हैं।
७९०. आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर और रात्निक-इनका कृतिकर्म निर्जरा के लिए करना चाहिए।
७९१. माता, पिता, ज्येष्ठ भाई तथा रात्निक-इन मुनियों से कृतिकर्म-वंदना१ नहीं करवानी चाहिए।
१. आवचू. २ पृ. ३९, हाटी. २ पृ. ३४-प्रव्रजित माता- पिता तथा बड़े भाई आदि से वंदना नहीं कराने का कारण बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि इससे लोक में गर्हा होती है तथा माता-पिता के परिणाम भी इसलिए विचलित हो सकते हैं कि पहले हम इसके पूज्य थे, अब हमारा अपमान हो रहा है। गृहस्थ माता- पिता आदि से वंदना करवाई जा सकती है। आवचू २ पृ ३९-चूर्णिकार के अनुसार सूत्रार्थ के समय वंदना करवानी चाहिए। वंदना नहीं करवाने से ज्ञान-विनय की विराधना होती है। टीकाकार के अनुसार आलोचना, प्रत्याख्यान एवं सूत्रार्थ की वाचना के समय वंदना करवानी चाहिए, लेकिन गृहस्थ आदि के समक्ष यतना से करवानी चाहिए।
७९२. पांच महाव्रत से युक्त, आलस्य रहित, अभिमान से रहित मति वाला, संविग्न और निर्जरार्थी साधु कृतिकर्म करने वाला होता है।
७९३. व्याक्षिप्त, पराङ्मुख, प्रमत्त२, आहार और नीहार की क्रिया में संलग्न साधु को वंदना नहीं करनी चाहिए।३
२. क्रोध आदि प्रमाद से आविष्ट।
३. हाटी. २ पृ. ३४; व्याक्षिप्त आदि पांचों को वंदना करने के क्रमश: ये दोष हैं—१. धर्मान्तराय २. अनव- धारणता ३. क्रोध ४. आहार में अन्तराय तथा ५. लज्जावश पुरीष आदि का सम्यग् प्रकार से नहीं होना।
७९४. जो प्रशान्त१, आसनस्थ, उपशान्त और सामाचारी में उपस्थित है, अनुज्ञापना२-आज्ञा लेकर मेधावी मुनि उसके प्रति कृतिकर्म का प्रयोग करे।
१. हाटी २ पृ ३४—प्रशान्त का अर्थ टीकाकार ने व्याख्यान आदि व्याक्षेप से रहित किया है।
२. हाटी २ पृ. ३४—अनुज्ञापना अर्थात् आज्ञा लेने में दो विकल्प हैं—प्रतिक्रमण आदि के समय जो ध्रुव वंदन- विधि है, उसमें आज्ञा लेने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन तत्काल उत्पन्न किसी प्रसंगवश जो वंदना की जाती है, उसमें वंदना से पूर्व आज्ञा लेनी आवश्यक है।
७९५. इन स्थानों पर वंदना करनी चाहिए-प्रतिक्रमण३, स्वाध्याय, कायोत्सर्ग, अपराध होने पर, ज्येष्ठ अतिथि साधु के आने पर, आलोचना४ के समय, संवरण-आहार के पश्चात् किए जाने वाले प्रत्याख्यान के समय तथा उत्तमार्थ-अनशन और संलेखना के समय।
३. हाटी २ पृ ३४; अपराधस्थानेभ्यो गुणस्थानेषु वर्तनम्— अपराध स्थान से पुन: गुणस्थान में वर्तन करना प्रतिक्रमण है।
४. हाटी २ पृ ३४—आलोचना का अर्थ है—मर्यादापूर्वक शुद्ध हृदय से गुरु के समक्ष अपने दोषों को प्रकट करना। आलोचना दो प्रकार की होती है—विहार सम्बन्धी और अपराध सम्बन्धी। शिष्य प्रतिदिन इन दोनों से सम्बन्धित अतिचारों की आलोचना करता है। आलोचना के सम्बन्ध में विस्तार हेतु देखें जीतकल्प भाष्य की भूमिका पृ ७४-९८।
७९६. प्रतिक्रमण के समय चार५ और स्वाध्याय में तीन६-ये सात कृतिकर्म७ होते हैं। पूर्वाह्न८ और अपराह्न९ दोनों समय करने पर एक दिन में चौदह कृतिकर्म होते हैं।
५. प्रतिक्रमण के समय चार कृतिकर्म ये हैं—१. आलोचना के समय २. क्षामणा के समय ३. आचार्य आदि को निवेदन करते समय ४. प्रत्याख्यान के समय।
६. हाटी २ पृ. ४१; स्वाध्याय के समय तीन कृतिकर्म इस प्रकार हैं—१. स्वाध्याय-प्रस्थापन के समय २. प्रस्थापन के बाद स्वाध्याय-प्रवेदन के समय ३. स्वाध्याय के पश्चात्। अनुज्ञा वंदना का स्वाध्याय वंदना में अन्तर्भाव हो जाता है।
७. हाटी. २ पृ. ३५; टीकाकार के अनुसार उपवास करने वाले साधु के ये चौदह कृतिकर्म प्रतिदिन नियत होते हैं। भोजन करने वाले के भोजन के पश्चात् प्रत्याख्यान करने से ये कृतिकर्म अधिक हो जाते हैं।
८,९. मूला ६०२, टी पृ. ४४१,४४२; मूलाचार की टीका में पूर्वाह्न और अपराह्न के कृतिकर्म में दो भिन्न विकल्प दिए हैं—
• पूर्वाह्न-पश्चिम रात्रि से लेकर दिन के तीन प्रहर तक का समय। इस काल-मर्यादा के अनुसार- पश्चिम रात्रि में प्रतिक्रमण के समय-चार कृतिकर्म।
वंदना के समय-दो कृतिकर्म।
सूर्योदय के स्वाध्याय के समय-तीन कृतिकर्म।
मध्याह्न वंदना के समय-दो कृतिकर्म।
• अपराह्न-दिन के चतुर्थ प्रहर से लेकर रात्रि के प्रथम प्रहर तक का समय।
स्वाध्याय के समय-तीन कृतिकर्म।
प्रतिक्रमण के समय-चार कृतिकर्म।
वंदना के समय-दो कृतिकर्म।
योगभक्ति ग्रहण के समय-एक कृतिकर्म।
योगभक्ति उपसंहार के समय-एक कृतिकर्म।
रात्रि में प्रथम स्वाध्याय-काल में-तीन कृतिकर्म।
कृतिकर्म के स्थान पर षड्खंडागम में क्रियाकर्म शब्द का प्रयोग है। षट्भा. १३, सू. २८, पृ. ८८
७९७-९७/२. आवश्यक से परिशुद्ध पच्चीस कृतिकर्म हैं—
१,२ दो अवनमन१
१. हाटी. २ पृ. ३५-हारिभद्रीया टीका के अनुसार च्इच्छामि खमासमणोअ वंदना सूत्र के उच्चारणपूर्वक प्रथम बार अवनति-अवनमन किया जाता है तथा दूसरी बार भी द्वितीय प्रवेश में इसी सूत्र के उच्चारणपूर्वक अवग्रह की अनुज्ञा हेतु अवनमन किया जाता है।
समटी प. २३-समवायांग की टीका के अनुसार 'अणुजाणह मे मिउग्गहं' इस सूत्रोच्चार के साथ प्रथम बार अवनमन होता है तथा इसी प्रकार दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा हेतु अवनमन होता है।
मूला ६०३, टीका पृ. ४४३; द्वे अवनती पंच- नमस्कारादावेकावनतिर्भूमिसंस्पर्शस्तथा चतुर्विंशति- स्तवादौ द्वितीयावनति: शरीरनमनम् द्वे अवनती— मूलाचार के अनुसार नमस्कार मंत्र के पाठ की आदि में भूमि का स्पर्श करते हुए प्रथम अवनति तथा चतुर्विंशतिस्तव के पाठ की आदि में दूसरी अवनति की जाती है।
कषाय पाहुड भा. १ पृ. ११८; जयधवला के अनुसार अवनमन का अर्थ है—भूमि पर बैठकर नमस्कार करना। अवनमन तीन प्र्रकार के होते हैं—१. जिनदेव के दर्शन करते ही शुद्ध भूमि पर बैठकर नमस्कार करना। २. मन से जिनदेव की स्तुति करते हुए भूमि पर बैठकर नमस्कार करना। ३. जिनदेव के अनंत गुणों का ध्यान करके चौबीस तीर्थंकरों को वंदना कर जिन, जिनालय और गुरु की स्तुति के पश्चात् भूमि पर बैठकर नमस्कार करना।
३. एक यथाजात२ (अंजलिपुट को सिर से सटाकर कृतिकर्म करना।)
२. समटी प. २३-समवायांग की टीका के अनुसार श्रमण वेश युक्त अथवा उपकरण रहित होने पर भी अंजलि संपुट को शिर से सटाकर कृतिकर्म किया जाता है, उसे यथाजात कहा जाता है। मूलाचार की टीका (पृ ४४३) में च्यथाजात' का अर्थ क्रोध-मान आदि से रहित किया है अर्थात् नवजात बच्चे के समान निश्छल।
बृभाटी पृ १२०७; यथाजातं नाम यथा प्रथमतो जननीजठरान्निर्गतो यथा च श्रमणो जातस्तथैव वंदनकम् दातव्यम्—माता की योनि से निकलते समय बच्चे की जैसी स्थिति होती है, उस रूप में वंदना करना यथाजात है। शाब्दिक दृष्टि से बृहत्कल्प-भाष्य के टीकाकार का अर्थ अधिक उपयुक्त लगता है।
४-१५. बारह आवर्त३ (सूत्र का उच्चारण करते हुए कायिक प्रवृत्ति।)
३. हाटी पृ. ३५; सूत्राभिधानगर्भा: कायव्यापारविशेषा: इह च प्रथमप्रविष्टस्य षडावर्ता भवन्ति, निष्क्रम्य पुन: प्रविष्टस्याप्येत एव षडिति—हारिभद्रीय टीका के अनुसार सूत्रोच्चारण युक्त कायिक व्यापार आवर्त कहलाता है। गुरु के मितावग्रह में प्रवेश करते हुए प्रथम प्रवेश में छह आवर्त तथा द्वितीय प्रवेश में छह आवर्त होते हैं, यह द्वादशावर्त कहलाता है।
षट् १३, पृ. ९०; सामाइयत्थोस्सामिदंडयाणं आदीए अवसाणे च मणवयणकायाणं विसुद्धिपरावत्तणवारा बारस हवंति। धवला के अनुसार सामायिक दंडक के प्रारम्भ और अंत में मन, वचन और काया की विशुद्धि रूप छह आवर्त होते हैं तथा त्थोस्सामि दंडक के प्रारम्भ और अंत में मन, वचन और काया की विशुद्धि की अपेक्षा से छह आवर्त होते हैं—ये द्वादश आवर्त हैं।
मूला ६०३, टी पृ ४४३; मूलाचार के अनुसार नमस्कारमंत्र के उच्चारण के आदि में मन-संयम, वचन-संयम और काय-संयम रूप तीन आवर्त होते हैं, फिर उसकी समाप्ति पर ये ही तीनों आवर्त होते हैं। इसी प्रकार चतुर्विंशतिस्तव की आदि और अंत में तीन-तीन आवर्त होते हैं। कुल मिलाकर ये बारह आवर्त होते हैं। चारों दिशाओं में तीन-तीन बार प्रदक्षिणा करना—द्वादशावर्त का यह दूसरा अर्थ भी मूलाचार की टीका में दिया गया है।
१६-१९. चतु:शिर१
१. हाटी. २ पृ. ३५; प्रथमप्रविष्टस्य क्षामणाकाले शिष्याचार्यशिरोद्वयं, पुनरपि निष्क्रम्य प्रविष्टस्य द्वयम्। गुरु के मितावग्रह में प्रथम प्रवेश के समय क्षामणा-काल में शिष्य और आचार्य के दो शिर होते हैं, फिर द्वितीय प्रवेश के समय भी आचार्य और शिष्य के दो शिर होते हैं। इस प्रकार चार शिर हो जाते हैं।
मूला. ६०३, टी ४४३,४४४; मूलाचार की टीका के अनुसार नमस्कार मंत्र के पाठ के आदि और अंत में तथा चतुर्विंशतिस्तव के आदि और अंत में जुड़े हुए हाथ सिर से लगाना-ये चार शिर होते हैं।
प्रसाटी प. २२—प्रवचनसारोद्धार की टीका में 'चतु:शिर' की विस्तृत व्याख्या मिलती है। उसके अनुसार चतु:शिर का अर्थ है—शिर से चार बार अवनमन करना। प्रथम बार शिष्य 'खामेमि खमासमणो! देवसियं वइक्कमं' कहता हुआ गुरु को शिर नमाता है। गुरु भी 'अहमवि खामेमि तुमे' कहकर शिर नमाते हैं—ये दो शिरोनमन हुए। इसी प्रकार पुन: प्रविष्ट होकर क्षामणा काल में शिष्य और आचार्यके दो शिरोनमन होते हैं।
बृभाटी पृ. १२०७—बृहत्कल्पभाष्य की टीका के अनुसार चारों शिरोनमन शिष्य से सम्बन्धित हैं। प्रथम प्रवेश में शिष्य का संस्पर्श नमन और क्षामणानमन- ये दो शिरोनमन होते हैं। इसी प्रकार द्वितीय प्रवेश में दो शिरोनमन होते हैं।
कपा भा १ पृ ११८—जयधवला के अनुसार सामायिक तथा त्थोस्सामि दंडक के आदि और अंत में शिर नमाकर नमस्कार करना-ये चार शिरोनतियां हैं।
२०-२२. त्रिगुप्त२
२. हाटी २ पृ ३५—टीकाकार के अनुसार त्रिगुप्त का अर्थ है—मन का सम्यक् प्रणिधान, वचन से अस्खलित उच्चारण तथा काय से आवर्त की सम्यक् आराधना। मूला. ६०३, टी पृ ४४४; मूलाचार में त्रिगुत्त-त्रिगुप्त के स्थान पर 'तिसुद्ध' पाठ है, जिसका अर्थ है— मन:शुद्ध, वचनशुद्ध और कायशुद्ध।
२३, २४. द्विप्रवेश३-मितावग्रह में दो बार अनुज्ञापूर्वक प्रवेश।
३. अवग्रह की अनुज्ञा हेतु प्रथम प्रवेश किया जाता है, फिर उस स्थान से निष्क्रमण कर अवग्रह की अनुज्ञा हेतु द्वितीय प्रवेश किया जाता है।
२५. एक निष्क्रमण४
४. मितावग्रह में प्रथम प्रवेश के बाद किया जाने वाला निष्क्रमण। वंदनक सूत्र में प्रथम प्रवेश के बाद अवग्रह से निष्क्रमण किया जाता है। दूसरी बार अवग्रह से निष्क्रमण न करके वहीं आचार्य के चरणों में सूत्र की समाप्ति की जाती है।
७९८. जो मुनि इन पच्चीस आवश्यक सम्बन्धित कृतिकर्म में से एक की भी विराधना करता है, वह कृतिकर्म करता हुआ भी निर्जरा का भागी नहीं होता।५
५. आवचू. २ पृ. ४२—इस गाथा को स्पष्ट करने हेतु चूर्णिकार दृष्टान्त देते हुए कहते हैं कि जैसे विद्या को सिद्ध करने में यदि एक विधान में भी गलती रह जाती है तो वह सिद्ध नहीं होती, वैसे ही एक भी कृतिकर्म की विराधना से निर्जरा का लाभ नहीं मिलता।
७९९. जो गुरु के प्रति आवश्यक सम्बन्धी पच्चीस कृतिकर्म का प्रयोग करता है, वह शीघ्र ही निर्वाण अथवा देवलोक को प्राप्त कर लेता है।
८००-८०४. वंदना के ये बत्तीस दोष होते हैं—
अनादृत—अनादर से वंदना करना।
स्तब्ध—गर्व से उन्नत होकर वंदना करना।
प्रवृद्ध—वंदना करते—करते बीच में भाग जाना।
परिपिंडित१—अनेकों को एक साथ वंदना करना, आवर्त और व्यञ्जन के अभिलापों का विच्छेद करते हुए वंदना करना।
१. आवचू. २ पृ. ४२—चूर्णिकार ने परिपिंडित के अनेक अर्थ किए हैं—१. 'काल को प्राप्त सभी मुनियों को मेरी वंदना' यह कहते हुए वंदना करना २. आवर्त का विच्छेद न होने पर भी स्तुतिपूर्वक वंदना करना। ३. घुटनों का स्पर्श करते हुए वंदना करना तथा घुटनों का उत्पीड़न—संपीडन करते हुए वंदना करना।
टोल—टिड्डी या शलभ की भांति फुदकते हुए वंदना करना।
अंकुश—रजोहरण को अंकुश की भांति दोनों हाथों में लेकर वंदना करना।
कच्छभरिंगित—कछुए की भांति रेंगते हुए वंदना करना।
मत्स्योद्वर्त—एक साधु को वंदना करके मछली की भांति शीघ्रता से दूसरे साधु को दूसरे पार्श्व से रेचकावर्त की मुद्रा में वंदना करना।
मनसा प्रदुष्ट—मन से दूसरे को गुणों से हीन मानकर असूया से वंदना करना।
वेदिकाबद्ध२—घुटनों के ऊपर हाथ रखकर वंदना करना।
२. आवचू. २ पृ. ४३; वेदियाबद्धं नाम तं पंचविहं— उवरिं जाणुगाणं हत्थे निवेसितूणं वंदति, हेट्ठा वा जानूकाणं, एगं वा जाणुं अंतो दोण्हं हत्थाणं करेति उच्छंगे वा हत्थे कातूणं वंदति—१. घुटनों पर हाथ रखकर वंदन करना। २. घुटनों के नीचे हाथ रखकर वंदन करना ३. घुटनों के पार्श्व में हाथ रखकर वंदन करना। ४. एक घुटने को दोनों हाथों के बीच रखकर वंदन करना। ५. गोद में हाथों को रखकर वंदन करना।
भय—'कोई संघ या गण से निकाल न दे' इस भय से वंदना करना।
भजत्—'यह मेरी सेवा करेगा' इस दृष्टि से वंदना करना।
मैत्री—मैत्री के निमित्त से प्रीति की इच्छा करते हुए वंदना करना।
गौरव—'लोग मुझे जानें कि मैं सामाचारी में कुशल हूं' इस गौरव की भावना से वंदना करना।
कारण—यह मुझे सूत्र, अर्थ, वस्त्र, पुस्तक आदि देगा, इस प्रयोजन से वंदना करना।
स्तैन्य३—चोर की भांति स्वयं को छिपाते हुए वंदना करना।
३. आवचू. २ पृ. ४३; तेणियं णाम जदि दीसति तो वंदति, अहवा न दीसति अंधकारो वा ताहे न वंदति—चूर्णि में इसका अर्थ कुछ भिन्न मिलता है। यदि कोई देखता है तो वंदन करता है, कोई नहीं देखता अथवा अंधकार हो तो वंदन नहीं करता।
प्रत्यनीक—गुरु के संज्ञाभूमि में जाते समय अथवा आहार आदि करते समय वंदना करना।
रुष्ट—क्रोधावेश में जाज्वल्यमान होते हुए वंदन करना अथवा क्रोधाविष्ट को वंदना करना।
तर्जित—तुम काष्ठशिव की भांति न खुश होते हो और न क्रुद्ध-इस प्रकार तर्जना करते हुए वंदना करना। अथवा अंगुलि से तर्जना करते हुए वंदना करना।
शठ—शठता से वंदन करना अथवा रोग आदि का बहाना बनाकर सम्यग् वंदना नहीं करना।
हीलित—आपको वंदना करने से क्या लाभ, इस प्रकार अवहेलना करते हुए वंदना करना।
पलिकुंचित—आधी वंदना करके देश आदि विकथा करना।
दृष्टादृष्ट—किसी के देखने पर वंदना करना, दूरी या अंधकार में नहीं देखने पर वंदना नहीं करना।
श्रृंग१—मस्तक के एक भाग से वंदना करना अथवा अन्य साधुओं के साथ जैसे-तैसे वंदना करना।
१. आवचू. २ पृ. ४४; सिंगं नाम सीसे एगेण पासेण वंदति, अहवा अण्णेहिं साधूहिं समं संगेण जह वा तह वा वंदति—चूर्णिकार ने इसका वैकल्पिक अर्थ भी प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार अनेक साधुओं के साथ जैसे-तैसे वंदना करना।
कर—वंदना को निर्जरा का साधन न मान वेंठ मानकर वंदना करना।
मोचन—वंदना के बिना मोक्ष नहीं, इनको वंदना देने से ही मैं मुक्त हो पाऊंगा, अन्यथा नहीं—ऐसा सोचकर वंदना करना।
आश्लिष्ट-अनाश्लिष्ट—रजोहरण, हाथ और सिर का सम्बन्ध।२
२. आवचू २ पृ. ४४—चूर्णिकार ने इस दोष के सम्बन्ध में चार विकल्प प्रस्तुत किए हैं—१. हाथों से रजोहरण पकड़कर हाथों को शिर पर लगाना। २. केवल रजोहरण पकड़ना, हाथों को शिर पर नहीं लगाना। ३. हाथों को शिर पर लगाना, रजोहरण को नहीं पकड़ना। ४. न रजोहरण को हाथों से पकड़ना, न सिर पर हाथों को लगाना—इनमें प्रथम भंग प्रशस्त है, शेष अप्रशस्त हैं।
न्यून—व्यञ्जन और आवश्यक के आलापकों से न्यून वंदना करना।
उत्तरचूड़ा—वंदना करके फिर च्मैं मस्तक से वंदना करता हूं'—इस प्रकार उच्चस्वर से बोलना।
मूक—आलापकों का उच्चारण किए बिना वंदना करना।
ढड्ढर—उच्च स्वर से आलापकों को बोलते हुए वंदना करना।
चुडली३—रजोहरण को किनारे से पकड़कर अलात की भांति घुमाते हुए वंदना करना।
३. आवचू. २ पृ. ४४; अहवा दिग्घं हत्थं पसारेति, भणति-वंदामि अहवा हत्थं भमाडेति, सव्वे भे वंदामि त्ति—चूर्णिकार ने इसका वैकल्पिक अर्थ भी प्रस्तुत किया है। हाथों को लम्बा फैलाकर 'वंदन करता हूं', यों कहते हुए अथवा हाथों को घुमाते हुए 'मैं सबको वंदना करता हूं' इस प्रकार बोलते हुए वंदना करना।
८०४/१. जो मुनि बत्तीस स्थानों में से किसी भी स्थान की विराधना करता हुआ कृतिकर्म करता है, वह कृतिकर्म से होने वाली निर्जरा का भागी नहीं होता।
८०५. जो मुनि गुरु के प्रति बत्तीस दोषों से परिशुद्ध कृतिकर्म का प्रयोग करता है, वह शीघ्र ही निर्वाण अथवा वैमानिक देवलोक को प्राप्त करता है।
८०६. जो मुनि त्रिविध करणों (मन, वचन, काय) से उपयुक्त होकर जैसे-जैसे आवश्यकों में अहीन और अतिरिक्त प्रयत्न करता है, वैसे-वैसे उसकी निर्जरा होती जाती है।
८०७. कृतिकर्म करने के निम्न कारण हैं—
★ विनयोपचार की प्रवृत्ति।
★ अहंकार का नाश।
★ गुरुजनों की पूजा।
★ तीर्थंकरों की आज्ञा की आराधना।
★ श्रुतधर्म की सम्यक् पालना।४
★ अक्रिया५—मोक्ष की साधना।
४. हाटी २ पृ. ३७—वंदनपूर्वक ही श्रुत का ग्रहण होता है, अत: वंदना से श्रुतधर्म की आराधना होती है।
५. हाटी २ पृ ३७—अक्रिया की व्याख्या में टीकाकार ने भगवती सूत्र में उल्लिखित पर्युपासना के श्रवण आदि दस लाभों का वर्णन किया है।
८०८. शासन अर्थात् द्वादशांगी का मूल विनय है। विनीत ही संयत होता है। जो विनय से रहित होता है, उसके धर्म और तप कहां से हो सकता है?
८०९. संसार से मुक्ति के लिए जिससे आठ प्रकार के कर्मों का विनयन-नाश होता है, उसे तीर्थंकरों और विद्वानों ने विनय कहा है।
८१०. वन्दन (इच्छामि खमासमणो) की पाटी के छह स्थान होते हैं—१. इच्छा २. अनुज्ञापना ३. अव्याबाध ४. यात्रा ५. यापना ६. और अपराध-क्षामणा।
८११. इच्छा शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम इच्छा २. स्थापना इच्छा ३. द्रव्य इच्छा ४. क्षेत्र इच्छा ५. काल इच्छा ६. और भाव इच्छा।
८१२. अनुज्ञा शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम अनुज्ञा २. स्थापना अनुज्ञा ३. द्रव्य अनुज्ञा ४. क्षेत्र अनुज्ञा ५. काल अनुज्ञा ६. और भाव अनुज्ञा।
८१३. अवग्रह शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम अवग्रह २. स्थापना अवग्रह ३. द्रव्य अवग्रह ४. क्षेत्र अवग्रह ५. काल अवग्रह ६. और भाव अवग्रह।
८१४. बाह्य क्षेत्र में स्थित मुनि गुरु की आज्ञा से मितावग्रह१ का रजोहरण से स्पर्श करे। फिर उस मितावग्रह क्षेत्र में उतनी दूर तक ही प्रवेश करे, जहां से वह गुरु के चरणों का अपने मस्तक से स्पर्श कर सके।
१. आवचू पृ. ४७; एत्थ उग्गहो आयरियस्स आतप्पमाणं खेत्तं—चारों दिशाओं में आचार्य के आत्मप्रमाण—शरीरप्रमाण क्षेत्र को अवग्रह या मितावग्रह कहा जाता है। उस अवग्रह के भीतर गुरु की आज्ञा के बिना जाना कल्पनीय नहीं होता।
८१५. अव्याबाध दो प्रकार का है—द्रव्य और भाव। इसी प्रकार यात्रा२, यापना३, अपराध-क्षामणा की भी विस्तार से व्याख्या करनी चाहिए।
२,३. भग १८/२०४-०९—भगवती सूत्र में वाणिज्य- ग्रामवासी सोमिल ने दूतिपलाश चैत्य में भगवान महावीर से पूछा—'आपकी यात्रा क्या है?' भगवान ने उत्तर देते हुए कहा—'सोमिल! तप, नियम, संयम, स्वाध्याय, ध्यान और आवश्यक योगों के साथ जो मेरा प्रयत्न है, वही मेरी यात्रा है।' दूसरा प्रश्न पूछते हुए उसने कहा—'आपका यमनीय क्या है?' भगवान ने कहा—'यमनीय दो प्रकार का है—इंद्रिय यमनीय और नोइंद्रिय यमनीय। श्रोत्रेन्द्रिय आदि पांचों इंद्रियां परिपूर्ण होकर भी निरुपहत रहती हैं, यह इंद्रिय यमनीय है। क्रोध, मान, माया और लोभ व्यवच्छिन्न होने से उदीरित नहीं होते, यह नोइंद्रिय यमनीय है।'
प्रसाटी पृ. २२—प्रवचनसारोद्धार में यात्रा और यापना के दो-दो भेद किए हैं। तापस आदि संन्यासियों तथा मिथ्यादृष्टि व्यक्तियों का अपनी-अपनी क्रिया में लगे रहना द्रव्ययात्रा है तथा मुनि का ज्ञान, दर्शन और चारित्र में संलग्न रहना भाव यात्रा है। शर्करा, द्राक्षा आदि पदार्थों का उपयोग करने से शारीरिक समाधि प्राप्त करना द्रव्ययापना तथा इंद्रिय और नोइंद्रिय की उपशांति से मानसिक समाधि प्राप्त करना भावयापना है।
८१६. वंदन योग्य आचार्य के प्रति शिष्य इन वचनों का प्रयोग करे-इच्छापूर्वक मैं आपकी आज्ञा चाहता हूं। आप भी मुझे 'ठीक है' इस प्रकार आज्ञा प्रदान करें। मैं आपसे क्षमा भी चाहता हूं।
८१७. गौरव रहित और शुद्ध हृदय वाले आचार्य को भी इस प्रकार से वंदना स्वीकार करनी चाहिए, जिससे वंदनकर्ता के मन में संवेग उत्पन्न हो।
८१८. शिष्य प्रश्न करता है—आवर्त आदि में एक साथ काया और वाणी की प्रवृत्ति होती है। एक साथ दो क्रियाओं का होना सूत्र में निषिद्ध है, अत: आवर्त आदि की प्रवृत्ति अयुक्त है।
८१९. आचार्य उत्तर देते हैं कि भिन्न वस्तु विषयक एक साथ दो क्रिया का होना निषिद्ध है। एक विषय में क्रियाद्वय का निषेध नहीं है। तीनों योगों की एक साथ क्रिया भी अविरुद्ध है, जैसे-भंगिक श्रुत का परावर्तन करता हुआ साधु एक साथ तीनों योगों में प्रवर्तित होता है।
८२०, ८२१. शिष्य प्रथम प्रवेश में गुरु को वंदना करता है, फिर आवश्यकी का प्रतिक्रमण करके द्वितीय प्रवेश में पुन: वंदन क्यों करता है? यह प्रश्न है। उत्तर देते हुए आचार्य कहते हैं कि जैसे दूत राजा को नमस्कार करके अपने प्रयोजन का निवेदन करता है, फिर विसर्जित होने पर भी राजा को नमस्कार करके जाता है। (ऐसे ही साधु भी दो बार वंदना में प्रवृत्त होते हैं।)
८२२. इस प्रकार चरणकरण में उपयुक्त मुनि कृतिकर्म विधि का प्रयोग करते हुए अनेक भवों में संचित अनंत कर्मों को क्षीण कर डालते हैं।
वंदननिर्युक्ति समाप्त
८२३. प्रतिक्रमण१, प्रतिक्रामक और प्रतिक्रान्तव्य-इनको क्रमश: अतीत, वर्तमान और भविष्यकाल में योजित करना चाहिए।२
१. विभा ३५७२; पडिक्कमामि त्ति भूयसावज्जओ निवत्तामि—अतीत में हुए पापकारी कार्यों की विशुद्धि हेतु अतिचारों को याद करके उससे निवृत्त होना प्रतिक्रमण है।
हाटी २ पृ ४१—आचार्य हरिभद्र ने प्रतिक्रमण शब्द की अनेक रूपों में व्याख्या की है—१. शुभ योग से अशुभ योग में जाते हुए पुन: शुभ योग में चलना प्रतिक्रमण है। अर्थात् औदयिक भाव से क्षायोपशमिक भाव में लौटना प्रतिक्रमण है। २. प्रतिक्षण शुभ योगों में क्रमण—वर्तन करना प्रतिक्रमण है।
२. प्रतिक्रमण अतीत का होता है। वर्तमान में प्रत्याख्याता संवर करता है तथा अनागत के लिए प्रतिक्रान्तव्य का प्रत्याख्यान किया जाता है।
८२४. जीव अशुभ पाप कर्म के योगों का प्रतिक्रामक३ होता है। साधु ध्यान४ एवं प्रशस्त योग का प्रतिक्रमण नहीं करता।
३. हाटी २ पृ ४१—टीकाकार ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि ग्रंथकार ने प्रतिक्रमण के स्वरूप का उल्लेख किए बिना पहले प्रतिक्रामक का स्वरूप क्यों निर्दिष्ट किया, द्वारगाथा ८२३ में पहले प्रतिक्रमण का संकेत है। उत्तर देते हुए स्वयं टीकाकार कहते हैं कि प्रतिक्रामक के बारे में अल्पवक्तव्यता है तथा कर्त्ता के अधीन-क्रिया होती है, इसलिए पहले प्रतिक्रामक के बारे में वर्णन किया है।
४. हाटी २ पृ. ४१; मनोयोगप्राधान्यख्यापनार्थं पृथग् ध्यानग्रहणम्-टीकाकार हरिभद्र के अनुसार ध्यान भी प्रशस्त योग है, लेकिन मनोयोग की प्रधानता प्रदर्शित करने के लिए यहां 'ध्यान' शब्द का अलग से उल्लेख किया गया है।
८२५. पर्यायवाची शब्दों के आधार पर प्रतिक्रमण के आठ प्रकार हैं—१. प्रतिक्रमण५ २. प्रतिचरणा६ ३. परिहरणा१ ४. वारणा२ ५. निवृत्ति३ ६. निंदा४ ७. गर्हा५ ८. और शोधि।६
५. आवचू. २ पृ. ५३—प्रतिक्रमण—प्रमादवश संयम से बाहर चले जाने पर पुन: संयम में लौटना।
६. प्रतिचरणा-अकार्य का परिहार और कार्य में प्रवृत्ति।
१. परिहरणा-चरण सम्बन्धी प्रमाद के दोषों का परिहार।
२. वारणा-गलती से आत्मा को हटाना।
३. निवृत्ति-अशुभ भावों से निवृत्त होना।
४. निंदा-गलती के प्रति आत्मसंताप प्रकट करना।
५. गर्हा-गुरु के समक्ष दोष प्रकट करना।
६. शोधि-आत्मविशुद्धि करना। चूर्णि में च्विशोधि' शब्द का प्रयोग हुआ है।
८२६. प्रतिक्रमण शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम प्रतिक्रमण २. स्थापना प्रतिक्रमण ३. द्रव्य प्रतिक्रमण७ ४. क्षेत्र प्रतिक्रमण ५. काल प्रतिक्रमण८ ६. और भाव प्रतिक्रमण।९
७. आवचू २ पृ ५२-द्रव्य प्रतिक्रमण तीन प्रकार से हो सकता है—१. पुस्तक या ताड़पत्र आदि में लिखा हुआ प्रतिक्रमण २. पार्श्वस्थ या निह्नव आदि के द्वारा किया जाने वाला प्रतिक्रमण ३. अनुपयुक्त सम्यग्दृष्टि का प्रतिक्रमण।
८. काल प्रतिक्रमण दो प्रकार का होता है—१. ध्रुव २. अध्रुव। भरत और ऐरवत क्षेत्र में प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के समय में अपराध होने अथवा नहीं होने पर भी दोनों समयों में प्रतिक्रमण ध्रुव-अवश्यकरणीय होता है। शेष तीर्थंकरों के समय में प्रतिक्रमण अध्रुव होता है अर्थात् दोष लगने पर प्रतिक्रमण किया जाता है।
९. आवचू २ पृ ५३; भावपडिक्कमणं जं सम्मदंसणाइ- गुणजुत्तस्स पडिक्कमणं ति—सम्यग्दर्शन आदि गुणों से युक्त व्यक्ति का प्रतिक्रमण भावप्रतिक्रमण कहलाता है।
८२७. प्रतिचरणा के छह निक्षेप हैं—१. नाम प्रतिचरणा २. स्थापना प्रतिचरणा ३. द्रव्य प्रतिचरणा ४. क्षेत्र प्रतिचरणा ५. काल प्रतिचरणा ६. और भाव प्रतिचरणा।
८२८. परिहरणा के आठ निक्षेप हैं—१. नाम परिहरणा २. स्थापना परिहरणा ३. द्रव्य परिहरणा ४. परिरय परिहरणा ५. परिहार परिहरणा ६. वर्जना परिहरणा ७. अनुग्रह परिहरणा ८. और भाव परिहरणा।
८२९. वारणा के छह निक्षेप हैं—१. नाम वारणा २. स्थापना वारणा ३. द्रव्य वारणा ४. क्षेत्र वारणा ५. काल वारणा ६. और भाव वारणा।
८३०. निवृत्ति के छह निक्षेप हैं—१. नाम निवृत्ति २. स्थापना निवृत्ति ३. द्रव्य निवृत्ति ४. क्षेत्र निवृत्ति ५. काल निवृत्ति ६. और भाव निवृत्ति।
८३१. निंदा१० के छह निक्षेप हैं—१. नाम निंदा २. स्थापना निंदा ३. द्रव्य निंदा ४. क्षेत्र निंदा ५. काल निंदा ६. और भाव निंदा।
१०. अतीत में हुई पापकारी प्रवृत्ति के लिए आत्मसाक्षी से अनुताप करना निंदा है।
८३२. गर्हा११ के छह निक्षेप हैं—१. नाम गर्हा, २. स्थापना गर्हा, ३. द्रव्य गर्हा, ४. क्षेत्र गर्हा, ५. काल गर्हा, तथा ६. और भाव गर्हा।
११. गुरु के समक्ष अनुताप करना गर्हा है। ठाणं सूत्र २/३८ में गर्हा के दो भेद प्राप्त होते हैं— मानसिक गर्हा, वाचिक गर्हा। प्रकारान्तर से दीर्घकालीन गर्हा और अल्पकालीन गर्हा-ये दो भेद भी मिलते हैं।
८३३. शोधि शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम शोधि २. स्थापना शोधि ३. द्रव्य शोधि ४. क्षेत्र शोधि ५. काल शोधि ६. और भाव शोधि।
८३४. प्रतिक्रमण आदि के ये क्रमश: आठ दृष्टान्त हैं—१. अध्वान१२-मार्ग २. प्रासाद१३ ३. दुग्धकाय१४ ४. विषभोजन१५ ५. दो कन्याएं१६ ६. पतिमारिका स्त्री१७ ७. वस्त्र१८ ८. अगद-औषध।१९
१२-१९. कथा के विस्तार हेतु देखें परि ६, कथा सं. १४- २३। निवृत्ति में दो कथाएं हैं तथा निंदा की कथा का अलग से संकेत नहीं है। अत: ऊपर आठ कथाओं पर नम्बर हैं, लेकिन कथाएं १० हैं।
८३५. अवलोकन, आलुंचन१ विकटीकरण२ और भावविशुद्धि३-ये आलोचना की क्रमिक अवस्थाएं हैं। आलोचना करने पर आराधना होती है। आलोचना न करने पर आराधना की भजना है अर्थात् वह होती भी है और नहीं भी होती।
१. हाटी २ पृ. ४८; आलुञ्चनम्—स्पष्टबुद्ध्याऽपराध- ग्रहणं—स्पष्ट बुद्धि से अपराध का स्वीकरण आलुञ्चन है।
२. हाटी २ पृ. ४८; विकटीकरणं गुरुलघूनाम- पराधानां विभजनम्-गुरु-लघु अपराधों का पृथक्- करण विकटीकरण कहलाता है।
३. आवचू. २ पृ. ६२, हाटी. २ पृ. ४८-अवलोकन से विशुद्धि आदि चारों शब्दों को चूर्णिकार एवं टीकाकार ने मालाकार के दृष्टान्त से स्पष्ट किया है। जैसे निपुण मालाकार अपने बगीचे के फूलों का तीनों सन्ध्याओं में अवलोकन करता है, फिर वह पुष्पित फूलों का आलुञ्चन-ग्रहण करता है। इसके पश्चात् वह उन फूलों को विकसित-अविकसित के आधार पर छांटता है। टीकाकार के अनुसार गाथा में आए 'च' शब्द का अर्थ है कि फिर वह माला गूंथता है, जिससे उसको विपुल लाभ होता है। इसके विपरीत अवलोकन आदि नहीं करने वाले माली को लाभ की प्राप्ति नहीं होती। इसी प्रकार साधु भी कायोत्सर्ग में स्थित होकर अन्तर का अवलोकन करता है, फिर बुद्धि से अपने अपराध ग्रहण करता है तथा इसके पश्चात् गुरु और लघु अपराधों का विभाग करके गुरु को निवेदन करता है, इससे उसकी भावशुद्धि होती है।
८३६. प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों का सप्रतिक्रमण४ धर्म होता है। मध्यवर्ती तीर्थंकरों के तीर्थ में कारण उत्पन्न होने पर प्रतिक्रमण किया जाता है।
४. प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के शासनकाल में सप्रतिक्रमण धर्म का कारण यह है कि प्रथम तीर्थंकर के शिष्य ऋजुजड़ होते हैं तथा अंतिम तीर्थंकर के शिष्य प्रमादबहुल होते हैं।
मूला ६३२ टी पृ. ४६४,४६५—मूलाचार के अनुसार प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के शिष्य चलचित्त और मूढ़मन वाले होते हैं। इस प्रसंग में वहां अंधे घोड़े का दृष्टान्त दिया गया है। एक राजा का घोड़ा अंधा हो गया। वैद्यपुत्र औषध का ज्ञाता नहीं था। उसका पिता अन्य ग्राम में गया हुआ था। वैद्य पुत्र ने आंख से संबंधित सारी औषधियों का प्रयोग किया। वह अश्व स्वस्थ हो गया। इसी प्रकार साधु भी यदि प्रतिक्रमण के एक दण्डक में स्थिरचित्त न हो तो अन्य दण्डकों में हो जाएगा, अत: प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के शिष्य सभी दंडकों का उच्चारण करते हैं।
८३७. मध्यवर्ती तीर्थंकरों के शासन काल में साधु जिस समय में अन्यतर स्थान अर्थात् प्राणातिपात आदि सावद्य योग में चला जाता है, उसी समय वह सावद्य योग का प्रतिक्रमण कर लेता है।५
५. आवचू २ पृ ६३—मध्यवर्ती २२ तीर्थंकरों के साधु पूर्वाह्न, मध्याह्न, अपराह्न अथवा आधी रात में जब भी अकृत्य स्थान का सेवन करते हैं, उसी समय प्रतिक्रमण कर लेते हैं। अन्यथा वे प्रतिक्रमण नहीं करते। इसका कारण है कि वे प्रमाद बहुल नहीं होते। वे अशठ, प्रज्ञावान् और परिणामक होते हैं।
मूला ६३१—मूलाचार के अनुसार वे दृढ़बुद्धि वाले, एकाग्रचित्त और अमूढ़लक्ष्य होते हैं, अत: दोष का आचरण करते ही उसकी गर्हा करके शुद्ध हो जाते हैं।
८३८. मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकर सामायिक संयम का उपदेश देते हैं। ऋषभ (प्रथम) और महावीर (अंतिम) छेदोपस्थापनीय चारित्र का उपदेश देते हैं।६
६. आवचू २ पृ ६३—मध्यवर्ती बावीस तीर्थंकरों के साधु जिस समय सामायिक संयम स्वीकार करते हैं, उसी समय से उनकी संयम-पर्याय की गणना हो जाती है। प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के समय सात दिन बाद अथवा छह माह बाद उपस्थापना अर्थात् छेदोपस्थापनीय संयम प्रदान किया जाता है, तब से उनकी संयम-पर्याय परिगणित होती है।
८३९. काल के आधार पर प्रतिक्रमण के निम्न भेद१ हैं—१. दैवसिक२ २. रात्रिक३ ३. इत्वरिक४-अल्पकालिक ४. यावत्कथिक५-आजीवन ५. पाक्षिक६ ६. चातुर्मासिक७ ७. सांवत्सरिक८ और ८. उत्तमार्थ९ अर्थात् भक्तप्रत्याख्यान के समय किया जाने वाला प्रतिक्रमण।१०
१. ठाणं सूत्र ६/१२५ में प्रतिक्रमण के छह भेद मिलते हैं—
१. उच्चारप्रतिक्रमण—पुरीषोत्सर्ग के बाद किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
२. प्रस्रवण प्रतिक्रमण—प्रस्रवण के बाद किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
३. इत्वरिक प्रतिक्रमण—स्वल्पकालीन प्रतिक्रमण।
४. यावत्कथिक प्रतिक्रमण—महाव्रत में लगे दोष- शुद्धि के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
५. यत्किंचित्मिथ्यादुष्कृतप्रतिक्रमण—संयम में प्रमाद- वश कुछ गलत कार्य होने पर किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
६. स्वप्नान्तिक प्रतिक्रमण—सोकर उठने पर किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
२. दैवसिक—दिवस संबंधी अतिचारों के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
३. रात्रिक—रात्रि संबंधी अतिचारों के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण
४. गाथा ८४१ का अर्थ देखें। मूलाचार (गा. ६१५) में इत्वरिक के स्थान पर ईर्यापथिक नाम मिलता है।
५. यावत्कथिक के लिए गाथा ८४० का अर्थ देखें।
६. पन्द्रह दिनों से संबंधित अतिचारों की निवृत्ति के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
७. चार मास में होने वाले अतिचारों की निवृत्ति के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
८. वर्ष भर में होने वाले अतिचारों की निवृत्ति के लिए किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
९. अंतिम समय में अनशन के समय किया जाने वाला प्रतिक्रमण।
१०. आवचू. २ पृ. ६४, हाटी. २ पृ. ४९—चूर्णिकार और टीकाकार ने इस गाथा की व्याख्या में एक प्रश्न उपस्थित किया है कि दैवसिक प्रतिक्रमण से ही जब आत्मशुद्धि हो जाती है तो फिर पाक्षिक, चातुर्मासिक प्रतिक्रमण करने का क्या प्रयोजन है? समाधान देते हुए आचार्य कहते हैं कि जैसे घर की प्रतिदिन सफाई की जाती है, लेकिन पक्षसंधि या विशेष उत्सव के अवसर पर घर की विशेष रूप से सफाई की जाती है, वैसे ही साधु भी प्रतिदिन प्रतिक्रमण करते हैं, परन्तु विशेष शुद्धि हेतु वे पाक्षिक, चातुर्मासिक आदि प्रतिक्रमण करते हैं।
८४०. (प्रथम और अंतिम तथा मध्यवर्ती तीर्थंकरों के समय में) पांच महाव्रत११, रात्रिभोजन-विरमण, चातुर्याम का पालन, भक्तप्रत्याख्यान और इंगिनीमरण-इनसे सम्बन्धित यावत्कथिक१२ प्रतिक्रमण होता है।
११. प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के समय में पांच महाव्रत तथा मध्यम बावीस तीर्थंकरों के समय चातुर्याम धर्म का पालन होता है।
१२. निर्युक्तिकार के अनुसार इस गाथा क ा तात्पर्य यह होना चाहिए कि पांच महाव्रत आदि व्रत जीवन भर के लिए ग्रहण किए जाते हैं, अत: इनसे सम्बन्धित प्रतिक्रमण यावत्कथिक होता है।
८४१. उच्चार, प्रस्रवण, श्लेष्म और सिंघाण-नाक का मल आदि के परिष्ठापन में इत्वरिक प्रतिक्रमण किया जाता है। आभोग (जान-बूझकर किया जाने वाला अतिचार), अनाभोग (अनजान में कृत अतिचार) तथा सहसाकार१३ अतिचार में इत्वरिक१४ प्रतिक्रमण किया जाता है।
१३. जीभा १३५—पहले भूमि पर जीव दिखाई नहीं दिया, अत: आगे पैर आगे बढ़ा दिया, बाद में जीव दिखाई दिया, किन्तु उस समय (वीर्यान्तराय के कारण) पैर को पीछे करना शक्य नहीं, उससे जो जीव की विराधना होती है, वह सहसाकार या सहसाकरण कहलाता है।
१४. टीकाकार ने इस संदर्भ में दो गाथाएं उद्धृत की हैं। उसके अनुसार प्रतिलेखन, प्रमार्जन, भक्त-पान का व्युत्सर्जन, वसति के कचरे का परिष्ठापन—इन स्थानों पर नियमत: इत्वरिक प्रतिक्रमण होता है। सौ हाथ गमन- आगमन करने पर तथा नौका से नदी पार करने पर भी इत्वरिक प्रतिक्रमण होता है।
८४२,८४३. प्रतिक्रान्तव्य के पांच प्रकार हैं—१. मिथ्यात्व१ का प्रतिक्रमण २. असंयम का प्रतिक्रमण ३. कषाय का प्रतिक्रमण ४. अप्रशस्त योगों का प्रतिक्रमण ५. चतुर्विध संसार का प्रतिक्रमण।२ उपर्युक्त पांचों का तीन करण तीन योग से प्रतिक्रमण करना भाव प्रतिक्रमण है।
१. हाटी २ पृ ५; मिथ्यात्व मोहनीय कर्म पुद्गल के योग से होने वाला आत्म-परिणाम।
२. ठाणं (५/२२२) में पांच प्रकार के प्रतिक्रमणों का उल्लेख है—
१. आश्रव प्रतिक्रमण—प्राणातिपात आदि आश्रवों से निवृत्त होना।
२. मिथ्यात्व प्रतिक्रमण—मिथ्यात्व से पुन: सम्यक्त्व में लौटना।
३. कषाय प्रतिक्रमण—कषायों से निवृत्त होना।
४. योग प्रतिक्रमण—मन, वचन और काया की अशुभ प्रवृत्ति से निवृत्त होना।
५. भाव प्रतिक्रमण- देखें ८४४वीं गाथा का अर्थ।
स्थाटी प ३३२—अभयदेवसूरि के अनुसार विशेष की विवक्षा करने पर प्रतिक्रमण के ये चार भेद हो सकते हैं—मिथ्यात्व प्रतिक्रमण, असंयम प्रतिक्रमण, कषाय प्रतिक्रमण और योग प्रतिक्रमण। यदि विवक्षा न की जाए तो चारों का समावेश भावप्रतिक्रमण में हो जाता है।
८४४. जो मिथ्यात्व आदि को प्राप्त नहीं होता, दूसरों को मिथ्यात्व प्राप्त नहीं कराता तथा मन, वचन और काया से मिथ्यात्व आदि का अनुमोदन नहीं करता, वह भावप्रतिक्रमण है।
८४५. (देव रूप सपेरा कहता है)-यह गंधर्व नागदत्त सांपों के साथ खेलना चाहता है। यदि कोई सर्प इसे डस ले तो मेरा दोष नहीं है।३
३. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. २४।
८४६. यह सर्प उगते सूर्य की भांति लाल आंख वाला, विद्युत् लता की भांति चंचल जीभ वाला, भयंकर महाविष से युक्त दाढ़ा वाला तथा उल्का की भांति प्रज्वलित रोष वाला है।
८४७. इस सर्प के द्वारा डसा हुआ मनुष्य बहुत कुछ जान लेने पर भी कृत्य और अकृत्य को नहीं जानता। यह महानाग अदृश्यमान मृत्यु के समान है। तुम इस महानाग को कैसे पकड़ोगे?
८४८. दक्षिण की तरफ स्थापित करंडक वाला यह मान रूपी नाग मेरु पर्वत की भांति ऊंचा, आठ फन वाला, यम-मृत्यु को लाने वाली दो जिह्वाओं से युक्त है।
८४९. इस सर्प से डसा हुआ व्यक्ति स्तब्ध होकर देवराज इन्द्र को भी कुछ नहीं गिनता। मेरु पर्वत के समान इस नाग को तुम कैसे पकड़ोगे?
८५०-५२. यह माया रूपी नागिन है। इसकी गति ललित और मृदु है। इसकी फण पताका स्वस्तिक के चिह्न से लांछित है। यह निकृति४ और कपट५ के द्वारा वंचना करने में कुशल है। तुम उस मायाविनी नागिन को पकड़ना चाहते हो। तुम्हारे पास औषधि की शक्ति नहीं है। तुम दक्ष भी नहीं हो। यह चिरसंचित विष वाली नागिन गहन वन में रहती है। वह अपने विषदंष्ट्रा से तुम्हें डसेगी तो तुम वहीं ढे़र हो जाओगे। औषधि और मंत्र-बल से रहित तुम अपनी चिकित्सा नहीं कर पाओगे।
४. हाटी. २ पृ. ५१; निकृति: आन्तरो विकार:— आंतरिक विकार निकृति है।
५. हाटी. २ पृ. ५१—वेशपरिवर्तन आदि बाह्य क्रिया कपट है।
८५३,८५४. उत्तर दिशा के करंडक में रखा हुआ यह लोभ रूप नाग सभी का अभिभव करने वाला, विस्तृत आलय वाला तथा पूर्ण मेघ (पुष्करावर्त मेघ) की भांति नि:शब्द है। इसके द्वारा डसा हुआ व्यक्ति महासागर (स्वयंभूरमण) की भांति दुष्पूर होता है। समस्त विष समुदय से युक्त इस महानाग को तुम कैसे पकड़ पाओगे?
८५५. क्रोध, मान, माया और लोभ रूप-इन चार पाप रूप सर्पों से निरन्तर संतप्त होता हुआ यह संसार ज्वराक्रान्त व्यक्ति की भांति निरन्तर क्लेश का अनुभव करता है।
८५६. इन चार पापी आशीविष सर्पों से जो डसा जाता है, वह अवश्य ही नरक में जाता है। वह नरक में न गिरे, इसके लिए उसके पास इस संसार में कोई आलम्बन नहीं होता।
८५७. मैं इन चारों भयंकर आशीविष सर्पों के द्वारा डसा गया हूं। इनके विष को नष्ट करने के लिए मैं विविध तप:कर्म का आचरण कर रहा हूं।
८५८. मैं पर्वत, वन, श्मशान, शून्यगृह और वृक्षमूल में जाकर निवास करता हूं। इन पापी सर्पों का मैं क्षण भर के लिए भी विश्वास नहीं करता।
८५९. मैं अत्यधिक आहार नहीं करता। अति स्निग्ध आहार से विषय उद्दीप्त होते हैं। मैं संयम-यात्रा के निर्वाह हेतु जितना आवश्यक है, उतना ही आहार लेता हूं। वह आहार भी मैं अधिक नहीं लेता।१
१. मनुस्मृति (२/५७) के अनुसार बहुत अधिक भोजन स्वास्थ्य, दीर्घायु, स्वर्गप्राप्ति एवं पुण्य में अवरोधक है तथा इस लोक में प्रद्वेष का कारण है।
८६०. मैं प्राय: बिना आहार के रहता हूं अथवा विकृति रहित आहार ग्रहण करता हूं अथवा अच्छा-बुरा जैसा आहार मिलता है, वैसा ही कर लेता हूं। मैं फेंकने योग्य आहार भी कम मात्रा में करता हूं।
८६१. जो कम खाता है, कम बोलता है, कम नींद लेता है, उपधि और उपकरण कम रखता है, उसे देवता भी नमस्कार करते हैं।
८६२, ६३. मैं सिद्धों तथा संसारस्थ महावैद्यों२—केवली, चतुर्दशपूर्वी आदि को नमस्कार करके दंडक्रिया अर्थात् सर्वविष निवारण करने वाली विद्या को बताऊंगा। वह विद्या है—सब प्रकार के प्राणातिपात, मृषावाद, अदत्तादान, अब्रह्मचर्य और परिग्रह का पूर्णरूपेण प्रत्याख्यान करना।
२. कथा के विस्तार हेतु देखें परिशिष्ट ६, कथा सं. २५।
८६४. प्रतिक्रमण चार स्थानों में होता है—
१. प्रतिषिद्ध कार्य करने पर
२. करणीय कार्य न करने पर
३. अश्रद्धा होने पर
४. विपरीत प्ररूपणा करने पर।
८६४/१, २. साधु के दिवंगत होने से सम्बन्धित निम्न सतरह द्वार हैं—
१. प्रतिलेखना३
२. दिशा४
३. आवचू. २ पृ. १०३, हाटी. २ पृ. ९४; प्रतिलेखना- मृतक को परिष्ठापित करने के लिए तीन महास्थंडिलों का निरीक्षण आवश्यक है। गांव के पास, मध्य में तथा गांव से दूर। तीन भूमियों के निरीक्षण की आवश्यकता का कारण बताते हुए व्याख्याकार कहते हैं कि एक स्थंडिल में व्याघात उत्पन्न होने पर दूसरी अथवा तीसरी स्थण्डिल भूमि काम आ सके।
४. दिशा—दक्षिण पश्चिम (नैर्ऋत्य) दिशा में शव का परिष्ठापन करने से अन्नपान और वस्त्र का प्रचुर लाभ होता है, समूचे संघ में समाधि उत्पन्न होती है। दक्षिण दिशा में परिष्ठापन करने से अन्न-पान का अभाव होता है, जिससे संयम की विराधना होती है। पश्चिम दिशा में परिष्ठापन करने से उपकरणों की हानि होती है। दक्षिणपूर्व (आग्नेयी) दिशा में परिष्ठापन करने से स्वाध्याय की कमी होती है। पांचवीं उत्तरपश्चिम (वायव्य) में परिष्ठापन करने से साधु का गृहस्थ या अन्यतीर्थिकों के साथ कलह बढ़ता है, जिससे संघ की अवहेलना होती है। पूर्व दिशा में परिष्ठापन करने से गण अथवा चारित्र में भेद होता है। सातवीं उत्तर दिशा में परिष्ठापन करने से रोग बढ़ते हैं। अंतिम दिशा उत्तर पूर्व (ईशाण) में करने से शीघ्र ही दूसरा साधु मरण को प्राप्त होता है। (हाटी पृ ९४)
३. नन्तक—वस्त्र१
४. दिन या रात्रि काल२ में (लाञ्छन आदि करना)
५. कुशप्रतिमा३
६. (उपद्रव से बचने हेतु) पानक४ का ग्रहण
७. निवर्तन५
८. तृण६
९. शीर्ष७
१०. उपकरण८
११. शव का उत्थान९
१. वस्त्र—मृतक को ढाई हाथ लम्बे, श्वेत, स्वच्छ और सुगंधित वस्त्र से ढ़कना चाहिए। मलिन, चितकबरे या विवर्ण वस्त्रों से ढ़कने पर प्रवचन की अवज्ञा होती है। कोई सम्प्रदाय में दीक्षित होना चाहता हो उसका मन भी विमुख हो जाता है। कम से कम तीन वस्त्रों का सामान्यत: प्रयोग करना चाहिए। एक वस्त्र नीचे बिछाना चाहिए। दूसरे वस्त्र से शव को ढ़ककर डोरी से बांधना चाहिए और डोरी को ढ़कने के लिए तीसरा अति उज्ज्वल वस्त्र ऊपर डाल देना चाहिए। (हाटी २ पृ.९४
२. काल—चाहें रात हो या दिन, साधु जब भी कालगत हुआ हो, उसी समय उसे परिष्ठापित कर देना चाहिए। यदि रात्रि में हिमपात, चोर, भय आदि किसी कारण से रखना पड़े तो निद्राजयी, उपायकुशल, महापराक्रमी, महासत्त्वशील, कृतकरण, अप्रमादी और अभीरु मुनि को शव के पास बिठाना चाहिए।
बृभा (५५२२,५५२३) के अनुसार रात्रि में वे मुनि परस्पर धर्मकथा करते थे अथवा उपस्थित श्रावकों को धर्म चर्चा सुनाते थे। स्वयं धार्मिक आख्यानकों का स्वाध्याय मधुर और उच्च स्वर में करते थे।
रात्रि में मृतक साधु के शव का छेदन आदि कर देना चाहिए, जिससे प्रान्त देवता के उपद्रव का भय न रहे। यदि प्रान्त देवता का उपद्रव हो जाए, शव व्यन्तराधिष्ठित होकर स्थानक में आ जाए तो बाएं हाथ से प्रस्रवण का सिंचन करके कहना चाहिए—'अरे गुह्यक! सचेत हो, प्रमाद मत कर।' मृतक के दोनों पैरों और हाथों के अंगूठों को बांधकर लांछित कर देना चाहिए।
३. कुशप्रतिमा—इसके विस्तार हेतु देखें आवचू. २ पृ. १०५-०७, हाटी २ पृ. ९६,९७।
४. पानक—शव को परिष्ठापन के लिए ले जाते हुए एक मुनि पात्र में शुद्ध पानक तथा चार अंगुल प्रमाण समान रूप से काटे हुए कुश लेकर पीछे न मुड़ते हुए स्थण्डिल की ओर जाए। शव-परिष्ठापन के बाद हाथ-पैर धोना चाहिए, जिससे लोगों में अवहेलना न हो।
५. निवर्तन—परिष्ठापन कर वापिस लौटते समय मुड़कर न देखते हुए गमन करना चाहिए तथा इधर उधर दृष्टि क्षेप नहीं करना चाहिए।
६. तृण—शव को परिष्ठापन के लिए ले जाते हुए मुनि चार अंगुल प्रमाण समान रूप से काटे हुए कुश को लेकर गमन करे। दर्भ प्राप्त न हो तो उसके स्थान पर चूर्ण और नागकेशर से ऊपर ककार तथा नीचे तकार बनाए। यह विधि सम्पन्न कर शव को उसके ऊपर रखे।
७. शीर्ष—शव को उपाश्रय से ले जाते समय पहले पांव और फिर सिर को निकालना चाहिए। इसका कारण बताते हुए टीकाकार कहते हैं कि यदि किसी देव प्रभाव से शव उठ जाए तो उसके उठते ही जिधर उसका मुख होगा उधर ही वह जाएगा। पीछे मुड़कर जाने से अमंगल होता है। परिष्ठापन के लिए ले जाते समय उसका शिर गांव की ओर होना चाहिए।
८. उपकरण—शव का परिष्ठापन करके उसके पास रजोहरण, मुखवस्त्रिका तथा चोलपट्टक आदि उपकरण रख देने चाहिए। इन उपकरणों को न रखने से राजा के पास कोई व्यक्ति शिकायत कर सकता है कि कोई मृत शव पड़ा है। यह सुनकर राजा कुपित होकर आसपास के दो तीन गांवों का उच्छेद कर सकता है।
९. शव-उत्थान—परिष्ठापन के बाद मुनि को मुहूर्त्त तक प्रतीक्षा करनी चाहिए कि कहीं शव का उत्थान तो नहीं हुआ है। यदि कालगत मुनि के शरीर में यक्ष प्रविष्ट होकर उठ जाए तो मुनियों के लिए यह विधि है—यदि उपाश्रय में शव उठे तो उपाश्रय छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार मुहल्ले में उठे तो मुहल्ला, गली में उठे तो गली, गांव में उठे तो ग्रामार्द्ध, ग्रामद्वार में उठे तो ग्राम, उद्यान में उठे तो मंडल, स्वाध्याय-भूमि में उठे तो देश अथवा राज्य को छोड़ देना चाहिए। विस्तार हेतु देखें बृभा ५५४३, टी पृ १४६८, हाटी २ पृ ९८।
१२. नामग्रहण१
१३. प्रदक्षिणा२
१४. कायोत्सर्ग करना३
१५. उपवास४
१६. अस्वाध्याय५
१७. अवलोकन६
१. नामग्रहण—शव में प्रविष्ट गुह्यक जितने मुनियों के नाम बताए, उनको लोच करा लेना चाहिए। अथवा पांच दिन का उपवास करना चाहिए। इतना न होने पर दो, तीन या चार दिन का उपवास करना चाहिए। उपद्रव-निवारण हेतु अजितनाथ या शांतिनाथ का स्तवन भी किया जा सकता है। (बृभा ५५४४-४९)
२. प्रदक्षिणा—मुनि शव का परिष्ठापन करने के लिए जिस मार्ग से जाए, उसी मार्ग से वापस लौटकर आए, प्रदक्षिणा न करे।
३. कायोत्सर्गकरण—मुनि स्थंडिल भूमि में अविधि- परिष्ठापन का कायोत्सर्ग न करे। वहां करने से शव- उत्थान आदि दोष संभव हो सकते हैं। मुनि आचार्य के पास जाकर कायोत्सर्ग करे तथा परिष्ठापन में अविधि हुई हो तो उसकी आलोचना करे।
४,५.उपवास और अस्वाध्याय—यदि आचार्य या ज्ञातिजन दिवंगत हो तो उपवास और अस्वाध्याय किया जाए। शेष साधु के दिवगंत होने पर उपवास करना आवश्यक नहीं है और न ही अस्वाध्यायिक होता है।
६. अवलोकन—दूसरे दिन मुनि यह जानने के लिए शव को देखने जाए कि उसकी गति शुभ हुई है अथवा अशुभ तथा शव के लक्षण कैसे हैं? आचार्य, महर्द्धिक, भक्तप्रत्याख्याता मुनि अथवा महातपस्वी को जिस दिशा में परिष्ठापित किया है, उस दिशा में यदि श्रृंगाल द्वारा आकृष्ट होता है तो उस दिशा में सुभिक्ष एवं सुखपूर्वक विहार होता है। जितने दिन तक वह कलेवर जिस दिशा में अक्षत रहता है, उस दिशा में उतने वर्षों तक सुभिक्ष एवं सुखविहार होता है। यदि शरीर क्षत विक्षत हो जाता है तो उस दिशा में दुर्भिक्ष एवं उपद्रव उत्पन्न होते हैं। यदि मृतक शरीर सीधा रहता है तो सर्वत्र सुभिक्ष और सुख विहार होता है। सामान्य मुनियों के शव परिष्ठापन पर यह बात ज्ञात नहीं होती है। (आवचू. २ पृ. १०७,१०८, हाटी. पृ.२९९)।
८६४/३. उपशम सम्यक्त्व से गिरते हुए मिथ्यात्व के संक्रमण-काल में छह आवलिका काल वाला सास्वादन सम्यक्त्व होता है। यह वृक्ष से गिरे उस फल की स्थिति वाला है, जो अभी भूमि पर नहीं गिरा है।
८६५-६९. बत्तीस योगसंग्रह७ के नाम इस प्रकार हैं—
७. मूलत: जैन परम्परा में योग का अर्थ मन, वचन, काया की प्रवृत्ति से है, लेकिन यहां जिन बत्तीस योगों का संग्रह है, वे समाधि के कारण है। आचार्य महाप्रज्ञ के शब्दों में इन्हें समाधि-सूत्र कहा जा सकता है।
आवचू पृ. २ पृ. १५२; धम्मो सोलसविधं एवं सुक्कं पि, एते बत्तीसं जोगाणं संगहहेतू अहवा आलोयणादि इमे बत्तीसं संगहजोगा—चूर्णिकार ने प्रकारान्तर से भी ३२ योगसंग्रहों का उल्लेख किया है। उनके अनुसार सोलह प्रकार धर्मध्यान के तथा सोलह प्रकार शुक्लध्यान के-ये दोनों मिलकर ३२ योगसंग्रह होते हैं।
१. आलोचना—मोक्ष-साधना हेतु शिष्य द्वारा आचार्य के पास अपने प्रमाद की सम्यग् आलोचना करना।
२. निरपलाप—शिष्य द्वारा आलोचना करने पर गुरु का किसी अन्य को न कहना।
३. आपत्ति में दृढ़धर्मिता—किसी भी आपत्ति में दृढ़धर्मिता।
४. अनिश्रित उपधान—इहलोक और परलोक से निरपेक्ष होकर तप:कर्म करना।
५. शिक्षा—ग्रहणशिक्षा और आसेवनशिक्षा का ग्रहण, सूत्रार्थ का पठन-पाठन।
६. निष्प्रतिकर्मता—शरीर का प्रतिकर्म नहीं करना, उसका प्रदर्शन नहीं करना।
७. अज्ञातता—दूसरा न जाने, इस प्रकार तप करना।
८. अलोभ—लोभ रहित होना।
९. तितिक्षा—परीषहों पर विजय पाना।
१०. आर्जव—सरल होना।
११. शुचि—पवित्रता, सत्य, संयम आदि का आचरण करना।
१२. सम्यग्दृष्टि—सम्यग्दर्शन की शुद्धि।
१३. समाधि—मानसिक स्वास्थ्य।
१४. आचारोपग—आचार का सम्यक् पालन करना, उसमें माया न करना।
१५. विनयोपग—विनम्र होना, मान न करना।
१६. धृतियुक्त बुद्धि—धैर्य सम्पन्न मति होना।
१७. संवेग—संसार से वैराग्य अथवा मोक्ष की अभिलाषा।
१८. प्रणिधि१—अध्यवसाय की एकाग्रता।
१. समटी प ५५, हाटी २ पृ ११६—समवायांग टीका एवं हाटी में इसका अर्थ माया किया है।
१९. सुविधि—विधिपूर्वक सदनुष्ठान करना।
२०. संवर—पापकर्म से विरति।
२१. आत्मदोषोपसंहार—अपने दोषों का उपसंहार।
२२. सर्वकामविरक्तता—सब काम-भोगों से विरक्ति।
२३. प्रत्याख्यान—मूलगुण विषयक त्याग।
२४. प्रत्याख्यान—उत्तरगुण विषयक त्याग।
२५. व्युत्सर्ग—शरीर, भक्तपान, उपधि तथा कषाय का व्युत्सर्ग।
२६. अप्रमाद—प्रमाद रहित होना।
२७. लवालव२—समय पर सामाचारी आदि का अनुष्ठान अथवा सामाचारी के पालन में जागरूकता।
२. लव शब्द कालवाची है। लवालव का अर्थ है— प्रतिक्षण जागरूक रहना। लवालव की साधना यथालंदक मुनि करते हैं, वे एक क्षण भी प्रमाद नहीं करते।
२८. ध्यानसंवरयोग—सूक्ष्म ध्यान अथवा महाप्राण ध्यान की विशिष्ट साधना करना।
२९. मारणान्तिक उदय—मारणांतिक वेदना के उदय में भी समभाव।
३०. संग-परिज्ञा—आसक्ति को जानकर उसका परित्याग।
३१. प्रायश्चित्तकरण—त्रुटि का प्रायश्चित्त करना।
३२. मारणांतिक आराधना—मरण के समय आराधना करना।
८७०. उज्जयिनी नगरी में अट्टनमल्ल, सोपारक नगर में राजा सिंहगिरि, मात्स्यिकमल्ल तथा दूरल्ल कूपिका ग्राम में कार्पासमल्ल।३
३. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ३६।
८७१. दंतपुर नगर में दंतवक्र राजा था, उसकी रानी सत्यवती को (दंतमय प्रासाद में क्रीड़ा करने का) दोहद उत्पन्न हुआ। धनमित्र वणिक् के धनश्री और पद्मश्री नामक दो पत्नियां। उसके मित्र का नाम दृढ़मित्र था।१
८७२. उज्जयिनी नगरी में धनवसु नामक वणिक् था। धर्मघोष अनगार सार्थ के साथ चम्पा की ओर प्रस्थित हुए। अटवी में सार्थ छिन्न-भिन्न हो गया। मुनि भक्तप्रत्याख्यान कर सिद्ध बन गए।२
८७३. मथुरा नगरी में जमुन नामक राजा। यमुनावक्र उद्यान में दंड नामक अनगार द्वारा आतापना। राजा द्वारा मुनि का वध, मुनि के सिद्ध होने पर इन्द्र का आगमन, (इंद्र द्वारा प्रताड़ित करने पर) राजा द्वारा प्रव्रज्या का ग्रहण।३
१-३. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ३७-३९।
८७४. आर्य महागिरि और आचार्य सुहस्ति का पाटलिपुत्र में आगमन। वहां वसुभूति नामक श्रेष्ठी। (महागिरि और सुहस्ति का) उज्जयिनी नगरी से विदेश-अनार्य देश में गमन, वहां जीवन्त प्रतिमा को वंदन कर महागिरि एडकाक्ष नगर में गए।४
८७५. क्षितिप्रतिष्ठित नगर, चणकपुर, वृषभपुर, कुशाग्रपुर, राजगृह, चंपा, पाटलिपुत्र, नंद, शकडाल, स्थूलिभद्र, श्रीयक और वररुचि।५
४,५. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ४०-५८।
८७६. प्रतिष्ठानपुर नगर में नागवसु श्रेष्ठी। उसकी पत्नी नागश्री। पुत्र नागदत्त द्वारा प्रव्रज्या। स्वयं जिनकल्प प्रतिमा स्वीकार की, (व्यंतर देवता के मंदिर में साधु का आगमन तथा) देवता द्वारा साधु के दस्त के लिए बेल की गिरी लेने का निर्देश।६
८७७. कौशाम्बी नगरी में अजितसेन राजा। धर्मवसु आचार्य के दो शिष्य-धर्मघोष और धर्मयश। विनयवती महत्तरिका की शिष्या विगतभया द्वारा भक्तप्रत्याख्यान करने पर ऋद्धि और सत्कार। धर्मवसु के दोनों शिष्य विभूषा और परिकर्म में रत।
८७८. उज्जयिनी नगरी में राजा पालक के दो पुत्र-अवंतिवर्धन और राष्ट्रवर्धन। राष्ट्रवर्धन की पत्नी धारिणी के पुत्र अवन्तिसेन और मणिप्रभ तथा वत्सकातीर।७
८७९, ८८०. साकेत नगरी में पुंडरीक राजा, कंडरीक युवराज, युवराज कंडरीक की पत्नी यशोभद्रा, श्रावस्ती नगरी में अजितसेन आचार्य, कीर्तिमती महत्तरिका के पुत्र का नाम क्षुल्लककुमार, युवराज यशोभद्र, सार्थवाह पत्नी श्रीकान्ता, जयसंधि अमात्य, कर्णपाल महावत, नाट्यविधि पर प्रसन्न होकर दान देना, पृच्छा और प्रव्रज्या।८
८८०/१. हे श्यामसुंदरि! अच्छा गाया, अच्छा बजाया और अच्छा नृत्य किया। दीर्घरात्रि तक नृत्य किया है, अब स्वप्नान्त रात्रि में प्रमाद मत कर।
८८१, ८८२. इन्द्रपुर नगर में इन्द्रदत्त राजा के बावीस पुत्र, मथुरा में जितशत्रु राजा की पुत्री निर्वृति का स्वयंवर। आग्निक, पर्वतक, बाहुलक और सागर-ये चार दास पुत्र तथा अमात्यपुत्री का सुरेन्द्रदत्त-ये पांचों एक ही दिन जन्मे।९
६-९. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ५९-६२।
८८३. चंपा नगरी में कौशिकार्य नामक उपाध्याय। उनके अंगर्षि और रुद्रक नामक दो शिष्य, उपाध्याय ने दोनों को काष्ठ लाने का आदेश दिया, रुद्रक ने रास्ते में काष्ठ-भार लाती हुई ज्योतिर्यशा को देखा, झूठा आरोप, अंत में संबोधि।१
८८४. शौर्यपुर नगर में सुरंबर नामक यक्ष, श्रेष्ठी धनंजय और उसकी भार्या सुभद्रा। भगवान् महावीर के दो शिष्य-धर्मघोष तथा धर्मयश, अशोकवृक्ष, पृच्छा।२
८८५, ८८६. शौर्यपुर नगर में समुद्रविजय राजा, यज्ञयश तापस, उसका पुत्र यज्ञदत्त, यज्ञयश की पत्नी सौमित्री, पुत्रवधू सोमयशा, उञ्छवृत्ति, उसके नारद पुत्र की उत्पत्ति। अनुकम्पा, वैताढ्य पर्वत, स्वर्ण पादुकाएं, वासुदेव द्वारा पृच्छा। सीमंधरस्वामी को युगबाहु वासुदेव ने पूछा। युगंधर और महाबाहु।३
८८७. साकेत नगर में महाबल राजा, विमल और प्रभाकर नामक दो चित्रकारों की चित्र कर्म में नियुक्ति। छह मास में चित्रकर्म की निष्पत्ति। एक ने चित्र बनाए, दूसरे ने भूमि को पारदर्शी बनाया।४
८८८. सुदर्शनपुर नगर में शिशुनाग नामक श्रेष्ठी, पत्नी का नाम सुयशा तथा पुत्र का नाम सुव्रत। सुव्रत ने दीक्षा ग्रहण कर शिक्षा प्राप्त की, फिर एकलविहार प्रतिमा का पालन किया।५
८८९. पाटलिपुत्र नगर में हुताशन नामक ब्राह्मण। पत्नी का नाम ज्वलनशिखा तथा दोनों पुत्रों का नाम था-ज्वलन और दहन। दोनों पुत्र सौधर्म देवलोक में पांच पल्योपम की स्थिति वाले देव बने। आमलकल्पा नगरी में महावीर के सामने नृत्यविधि।६
८९०. उज्जयिनी नगरी में अम्बर्षि ब्राह्मण। उसकी पत्नी का नाम मालुका तथा पुत्र निंबक। प्रव्रज्या लेने पर अविनय के कारण परगण में संक्रमण (बाद में), विनय का स्वीकरण।७
८९१. पंडमथुरा नामक नगरी। वहां पांडववंश में पांडुसेन राजा। उसकी दो पुत्रियों के नाम मति और सुमति। वारिवृषभ जहाज से समुद्र-यात्रा, उत्पात, सुस्थित लवणाधिपति का कथन, प्रभास तीर्थ की उत्पत्ति।८
८९२. चंपा नगरी में मित्रप्रभ राजा। धनमित्र सार्थवाह की पत्नी का नाम धनश्री तथा पुत्र का नाम सुजात। अमात्य धर्मघेाष की पत्नी प्रियंगु। अरक्खुरी नामक अनार्य नगर। वहां चन्द्रध्वज नामक व्यक्ति।९
८९३. राजगृह में चन्द्रयशा, वारत्रपुर नगर में अभयसेन राजा, वारत्रक मंत्री, सुंसुमार नगर में धुंधमार राजा, राजकुमारी अंगारवती और प्रद्योत।१०
८९४. भृगुकच्छ नगर में जिनदेव आचार्य, भदन्तमित्र और कुणाल-दोनों भाई बौद्ध भिक्षु, प्रतिष्ठानपुर में शातवाहन राजा, गुग्गुल भगवान् और नभोवाहन।११
८९५. द्वारिका नगरी में वैतरणी और धन्वन्तरी नामक दो वैद्य थे। वैतरणी अभव्य तथा धन्वन्तरी भव्य था, भगवान् से पूछने पर गति का निर्देश, जिससे संबोधि की प्राप्ति।१२
१-१२. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ६३-७४।
८९५/१. वह वानर यूथपति जंगल में सुविहित साधुओं पर अनुकम्पा करने से देदीप्यमान शरीर वाला वैमानिक देव हुआ।
८९६. वाराणसी नगरी के कोष्ठक चैत्य में भगवान् पार्श्व समवसृत हुए। वहां भद्रसेन श्रेष्ठी की पत्नी नंदा तथा उसकी पुत्री नंदश्री प्रव्रजित हुई। साध्वी गोपाली को उसे शिष्या के रूप में दिया। राजगृह नगरी में श्रेणिक द्वारा महावीर को इस संदर्भ में पूछना।१
८९७. द्वारिका नगरी में अर्हन्मित्र श्रेष्ठी की पत्नी अनुद्धरी। उसका पुत्र जिनदेव, रोग से आक्रान्त होने पर भी सावद्य चिकित्सा नहीं की। उसने आत्म-दोषों का उपसंहार किया।२
८९८. उज्जयिनी नगरी में देविलासुत नामक राजा की पत्नी लोचना राजा में अनुरक्त थी। राजा द्वारा पुत्र पद्मरथ को राज्य देकर संगत दास तथा मनुमतिका दासी के साथ प्रव्रज्या, असितगिरि पर आश्रम, वहां अर्द्धसंकाशा पुत्री की उत्पत्ति।३
८९९. कोटिवर्ष नगर में चिलात राजा। जिनदेव श्रावक, रत्न विषयक पृच्छा और उसका कथन। साकेत नगर में शत्रुंजय पर्वत पर महावीर का कथन और संबोधि।४
९००. वाराणसी नगरी में धर्मघोष और धर्मयश नामक अनगार। मासक्षपण के पारणे में गंगा के द्वारा अनुकम्पा वश गोकुल की विकुर्वणा।५
१-५. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ७५-७९।
★ कथा सं. ८० में करकंडु की कथा है, वह केवल चूर्णि में मिलती है।
९००/१. जिस प्रकार जलता हुआ टेढ़ा काष्ठ उपेक्षा के कारण चिरकाल तक धीरे-धीरे जलता रहता है। उसको हिलाने से वह प्रज्वलित हो जाता है, अत: संघर्षण को सहन करना चाहिए।
९००/२. कुछ पदार्थ चिरकाल से वक्र ही होते हैं, वे कभी ऋजु नहीं हो सकते, जैसे-करमर्दी (एक प्रकार का गुल्म) का काष्ठ, हाथी का अंकुश और लकड़ी के छल्ले।
९०१. राजगृह नगरी में मगधसुंदरी और मगधश्री नामक दो गणिकाएं थी। फूलों के बीच विष भावित सूई का प्रक्षेप, उनको छोड़कर अप्रमाद से वह नृत्य और गीत में स्खलित नहीं हुई।६
९०१/१. बसन्तमास के आने पर, लोगों के आमोद-प्रमोद में प्रवृत्त होने पर भ्रमर कर्णिकार के फूलों को छोड़कर आम्र की मंजरियों का सेवन करते हैं।
९०२. भृगुकच्छ नगर में विजय नामक शिष्य का नटपिटक ग्राम के नागगृह में वर्षावास हुआ। उसने आचार्य की स्थापना करके पूर्ण सामाचारी का पालन किया।७
९०३. शिम्बवर्धन नगर में मुंडिकाम्रक नामक राजा हुआ। आचार्य पुष्यभूति के शिष्य पुष्यमित्र का आगमन, सूक्ष्मध्यान में प्रवेश और विवाद।८
९०४. रोहिडक नगर में ललिता गोष्ठी। रोहिणी गणिका द्वारा धर्मरुचि अनगार को कडुवे तुम्बे का दान। वे गुरु के पास भिक्षा लाए, उस समय कर्म का उदय हुआ।९
६-९. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ८१-८४।
९०५. चंपा नगरी के जिनदेव सार्थवाह का अहिछत्ता नगरी में गमन हुआ, अटवी में चोर का मिलन, अग्नि तथा हिंस्र पशुओं का भय, उस समय उन्होंने सर्व आसक्तियों का त्याग किया।१
९०६. प्रायश्चित्त की प्ररूपणा में आचार्य धनगुप्त का उदाहरण है।२ आराधना के विषय में मरुदेवा का उदाहरण है, जो इस अवसर्पिणी काल में प्रथम सिद्ध हुईं।३
प्रतिक्रमण निर्युक्ति समाप्त
१-३. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ८५-८७
९०७. मैं धीर पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त अस्वाध्याय निर्युक्ति की प्ररूपणा करूंगा। उसको जानकर सुविहित मुनि प्रवचन के सार को उपलब्ध करेंगे।
९०८, ९०९. अस्वाध्यायिक के दो प्रकार हैं४-आत्मसमुत्थ और परसमुत्थ। परसमुत्थ अस्वाध्याय के पांच प्रकार हैं—१. संयम-घातक५ २. औत्पातिक ३. सादिव्य ४. व्युद्ग्रह ५. और शारीरिक। संयम-विराधना के प्रसंग में म्लेच्छ राजा के आगमन की घोषणा, जो कोई प्रमाद में रहा, वह छला गया।
४. ठाणं १०/२०; दसविधे अंतलिक्खए असज्झाइए पण्णत्ते, तं जहा—उक्कावाते, दिसिदाघे, गज्जिते, विज्जुते, णिग्घाते, जुवए, जक्खालित्ते, ध्ाूमिया, महिया, रयुग्घाते। स्थानांग सूत्र में अस्वाध्यायिक को दो वर्गों में बांटा है—अंतरिक्ष सम्बन्धी और औदारिक। अंतरिक्ष सम्बन्धी दश अस्वाध्यायिक के कारण ये हैं— (१) उल्कापात (२) दिग्दाह (३) गर्जन (४) विद्युत् (५) निर्घात—बिजली कौंधना (६) यूपक (७) यक्षादीप्त (८) धूमिका (९) महिका (१०) रजोद्घात। निर्युक्तिकार ने रजोद्घात को छोड़कर बाकी सबको सादिव्य के अंतर्गत रखा है। वस्तुत: ये दशों अस्वाध्याय देवकृत भी होते हैं और स्वाभाविक भी। आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार देवकृत में स्वाध्याय का निषेध है, किन्तु जो स्वाभाविक होते हैं, उनमें स्वाध्याय का वर्जन नहीं होता। अमुक गर्जन आदि देवकृत हैं अथवा स्वाभाविक, इसका निर्णय नहीं किया जा सकता, इसलिए स्वाभाविक गर्जन आदि में भी स्वाध्याय आदि का वर्जन किया जाता है।
ठाणं १०/२१; दसविधे ओरालिए असज्झाइए पण्णत्ते, तं जहा—अट्ठि, मंसे, सोणिते, असुइसामंते, सुसाणसामंते, चंदोवराए, सूरोवराए, पडणे, रायवुग्गहे, उवस्सयस्स अंतो ओरालिए सरीरगे। औदारिक अस्वाध्यायिक के दश भेद इस प्रकार हैं—(१) अस्थि (२) मांस (३) रक्त (४) अशुचि के पास (५) श्मशान के पास (६) चन्द्रग्रहण (७) सूर्यग्रहण (८) पतन— प्रमुख व्यक्ति का मरण (९) राज्य-विप्लव (१०) उपाश्रय के भीतर सौ हाथ तक कोई औदारिक कलेवर होने पर।
५. व्यभा. ३१०९—प्रथम संयमघातक अस्वाध्यायिक में सारी कायिक और वाचिक चेष्टा का नियमत: परिहार किया जाता है। शेष चार में केवल स्वाध्याय का निवारण किया जाता है, अन्य चेष्टाओं का निवारण नहीं होता।
९०९/१. राजा ने म्लेच्छ राजा के भय की घोषणा करवाई। (आज्ञा का पालन नहीं करने वालों का) सर्वस्व लूट लिया गया और राजा ने भी दंडित किया।६ ऐसे ही अस्वाध्याय में स्वाध्याय करने से इस लोक में देवता द्वारा छल जाते हैं तथा परलोक की दृष्टि से ज्ञान-विराधना का दोष तथा प्रायश्चित्त मिलता है।
६. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ८८।
९०९/२. यहां राजा के समान तीर्थंकर, जनपदवासी के समान साधु, घोषणा की भांति सूत्रपौरुषी, म्लेच्छ की भांति अस्वाध्याय तथा रत्नधन की भांति ज्ञान आदि हैं।
९०९/३. थोड़ा सा उद्देशक या अध्ययन बाकी रह गया है, यह सोचकर सूत्रपौरुषी या स्वाध्याय-काल सम्पन्न होने की बात सुनकर भी जो अध्ययन करता रहता है, वह ज्ञानादि के सार से शून्य है। वह देवता द्वारा छला जाता है तथा संसार में दीर्घकाल तक परिभ्रमण करता है।
९१०. महिका१-धूंअर, भिन्नवर्षा२-बुद्बुद वर्षा तथा सचित्तरज३-ये तीनों संयम-घातक अस्वाध्यायिक हैं। ये द्रव्य, क्षेत्र, काल में जितने समय के लिए गिरते हैं, वह सारा समय स्वाध्याय के लिए वर्जनीय होता है।
१. निचू. ४ पृ. ६०८२,६०८३, हाटी २ पृ. १६२—निशीथ चूर्णि के अनुसार महिका सूक्ष्म होने के कारण नीचे गिरने के समय ही सर्वत्र व्याप्त होकर सब कुछ अप्काय से भावित कर देती है, अत: महिकापात के समय स्वाध्याय वर्जित है। महिका कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष और माघ आदि गर्भमासों में गिरती है।
२. आवचू. २ पृ. २१९—भिन्न वर्षा के तीन प्रकार हैं—१. जिस वर्षा से पानी में बुद्बुदें उठते हों, २. बुद्बुद सहित वर्षा होती हो ३. फुंहार वाली वर्षा। वर्षा के ये तीनों प्रकार तीन, पांच और सात दिनों में सब कुछ अप्काय से भावित कर देते हैं। इस वर्षा के समय स्वाध्याय वर्जित है। चूर्णिकार ने मतान्तर प्रस्तुत करते हुए कहा है कि कुछ आचार्य बुद्बुद वर्षा में अहोरात्र, तद्वर्ज में दो अहोरात्र तथा फुहार वर्षा में सात अहोरात्र तक स्वाध्याय वर्जित मानते हैं।
३. हाटी २ पृ. १६२—अरण्य में वायुकाय द्वारा उड़ाई गई रजें सचित्तरज कहलाती हैं। चूर्णिकार और टीकाकार के अनुसार इसके सचित्त होने का लक्षण यह है कि उसका रंग दिगंतरों में आताम्र दिखाई देता है। उस समय उत्पात की शंका रहती है।
९११. पांच योद्धाओं द्वारा विषम दुर्ग पर अधिकार कर लेने से राजा ने प्रसन्न होकर उनको अपनी इच्छानुसार नगर में घूमने की छूट दे दी। वे जिन लोगों से आहार, वस्त्र आदि वस्तुएं लेते, राजा उन सबका मूल्य चुकाता था।४
४. कथा के विस्तार हेतु देखें—परि ६, कथा सं. ८९।
९१२. इन पांचों में एक योद्धा से राजा विशेष रूप से संतुष्ट था, उसे गृह या दुकान सब जगह आने-जाने की छूट थी। शेष चारों को केवल मार्गगत दुकान में जाने की छूट थी। इसी प्रकार प्रथम संयमोपघाती अस्वाध्याय में सब प्रकार की चेष्टाओं का निरोध होता है।५
५. पांच पुरुषों की भांति पांच प्रकार का अस्वाध्याय होता है। प्रथम पुरुष की भांति प्रथम संयमोपघातिक अस्वाध्याय है। उस समय न स्वाध्याय किया जाता है और न ही प्रतिलेखन, प्रमार्जन, गमनागमन आदि कायिक चेष्टाएं की जाती हैं। अन्य चार अस्वाध्याय अन्य चार पुरुषों की भांति हैं। उस समय स्वाध्याय नहीं किया जाता, लेकिन प्रतिलेखन आदि चेष्टाएं तथा आवश्यक आदि करना कल्पता है।
९१३. कोई प्रयोजन न होने पर मुनि वर्षाकाल में वर्षात्राण—ऊनी पछेवड़ी से आवृत होकर रहते हैं। प्रयोजन होने पर हाथ, आंख और अंगुलि से संकेत करते हैं। यदि संकेत से समझ न आए तो मुहपत्ति मुंह पर रखकर यतनापूर्वक बोलते हैं।
९१४. पांशुवृष्टि६, मांसवृष्टि, रुधिरवृष्टि, केशवृष्टि, शिलावृष्टि—ओलावृष्टि तथा रजोद्घातपतन होने पर स्वाध्याय की विधि इस प्रकार है—मांस और रुधिर की वृष्टि होने पर अहोरात्र तथा शेष पांशुवृष्टि आदि में जितने काल तक उनकी वृष्टि होती है, तब तक सूत्र का स्वाध्याय वर्जित है।
६. पांशुवृष्टि आदि विस्रसा परिणमन तथा औत्पातिक अस्वाध्यायिक हैं।
९१४/१. अचित्त रज पांशु१ कहलाती है। चारों दिशाओं में रज का उड़ना रजोद्घात२ कहलाता है। इन दोनों स्थितियों में वायु चलने पर या नहीं चलने पर साधु सूत्रपौरुषी का वर्जन करते हैं।
१. हाटी २ पृ १६३-धूएं के आकार की ईषत् पांडु अचित्त रज 'पांशु' कहलाती है।
२. विशाल सेना के गुजरने से जैसे स्वभावत: चारों ओर रज गिरती है, वैसे ही विस्रसा परिणति से धूलिपात होना 'रजोद्घात' कहलाता है।
९१४/२. स्वाभाविक पांशु और रजोद्घात३ होने पर ग्रीष्म (अर्थात् चैत्रशुक्ला दशमी के दिन योग का निक्षेप करने पर) में तीन दिन त्रयोदशी, चतुर्दशी और पूर्णिमा को स्वाभाविक रजोद्घात होने पर भी कायोत्सर्ग करके सांवत्सरिक स्वाध्याय किया जाता है।
३. पांशु और रजोद्घात के दो प्रकार हैं—स्वाभाविक और अस्वाभाविक। जो उत्पात निर्घात, भूकम्प, चंद्रग्रहण आदि से युक्त हों, वे अस्वाभाविक तथा अन्य स्वाभाविक कहलाते है। अस्वाभाविक पांशुवृष्टि में कायोत्सर्ग कर लेने पर भी स्वाध्याय नहीं किया जाता। स्वाभाविक में यदि कायोत्सर्ग नहीं करते तो स्वाध्याय भी नहीं किया जाता।
९१५. गंधर्वनगर४ की विकुर्वणा, दिग्दाह, बिजली चमकना, बादल गरजना५, यूपक६ और यक्षादीप्त७-इन सबमें एक-एक पौरुषी स्वाध्याय नहीं कल्पता है, लेकिन बादल गरजने में दो पौरुषी तक स्वाध्याय का हनन होता है।८
४. ठाणं पृ ९६८—चक्रवर्ती आदि के नगर में उत्पात होने की संभावना होने पर उस उत्पात का संकेत देने के लिए देव उसी नगर पर आकाश में एक दूसरे नगर का निर्माण करते हैं, वह स्पष्ट दिखाई देता रहता है, वह गंधर्व नगर कहलाता है।
५. बादलों का गर्जन आदि देवकृत है या स्वाभाविक, इसका निर्णय नहीं किया जा सकता, अत: स्वाभाविक गर्जन आदि में स्वाध्याय का वर्जन रहता है।
६. अनुद्वाचू पृ. ४४; जूवओ अमोहो—अनुयोगद्वार की चूर्णि में यूपक को अमोघा कहा गया है। कुछ आचार्यों का अभिमत है कि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, द्वितीया और तृतीया—इन तीन तिथियों में सूर्य के उदय और अस्त के समय ताम्रवर्ण जैसे लाल और कृष्ण तथा शकटोर्द्धि दंड को अमोघा अथवा यूपक कहते हैं।
हाटी २ पृ . १६४—इस समय संध्या की प्रभा चन्द्रप्रभा से आवृत हो जाती है, अत: सन्ध्योच्छेद होने से काल-वेला का ज्ञान नहीं होता तथा सन्ध्या का ज्ञान भी नहीं होता, अत: उस समय कालिक सूत्रों का अस्वाध्यायिक रहता है।
७. अनुद्वाचू पृ. ४४; जक्खलित्ता अग्निपिशाचा-आकाश में कभी-कभी होने वाला विद्युत् के समान प्र्रकाश, आकाश में दिखाई देने वाला अग्निपिशाच या आकाश में व्यन्तरकृत अग्नि-दीपन। गंधर्वनगर और यक्षादीप्त- ये दोनों नियमत: देवकृत होते हैं।
८. मूला. २७४,२७५, टी पृ २३०,२३१-मूलाचार में वज्र का भयंकर शब्द, इंद्रधनुष, भूकम्प, दुर्दिन, धूमकेतु, चंद्रयुद्ध, ग्रहयुद्ध, राहुयुद्ध आदि में भी स्वाध्याय वर्जित माना है। आवश्यकनिर्युक्ति में इनका उल्लेख नहीं है।
९१६. छिन्नमूल प्रकाश दिग्दाह९ कहलाता है। प्रकाश की रेखा करती हुई अथवा रेखारहित उद्योत करती हुई जो बिजली गिरती है, वह उल्का१० है। सन्ध्या की प्रभा एवं चन्द्र की प्रभा, जिसमें दोनों एक साथ होते हैं, वह यूपक कहलाता है। शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा आदि में संन्ध्योच्छेद ज्ञात न होने पर तीन दिनों तक प्रादोषिक सूत्र पौरुषी नहीं की जाती।
९. दिग्दाह में आकाश के किसी भी दिशाभाग से प्रदीप्त महानगर की भांति दिशाएं प्रज्वलित जैसी हो उठती हैं। उस समय ऊपर प्रकाश और नीचे अंधकार—इस प्रकार छिन्नमूल प्रकाश होता है। मनुस्मृति (४/११५) में दिग्दाह में स्वाध्याय वर्जित है।
१०. मूला. २७४, टी पृ. २३०; मूलाचार की टीका के अनुसार आकाश से तारे के आकार के पुद्गलपिण्ड का गिरना उल्कापात है।
९१७. कुछ आचार्य अमोघा१—सूर्य की किरणों से उत्पन्न विकृत अवस्था यूपक को आचीर्ण (स्वाध्यायिक) मानते हैं। जो इनको अनाचीर्ण मानते हैं, उनके लिए तीन२ पौरुषी अस्वाध्यायिक काल है।
१. संसार के शुभ-अशुभ कर्मों के निमित्त से जो उत्पात होता है, वह अमोघा है। यह सूर्य की किरणों का विकार है। सूर्य के उदय और अस्त के समय आकाश में ताम्र वर्ण वाली जो कृष्ण-श्याम और लाल आभा वाली शकटोर्द्धि के दंड के समान लंबी श्रेणियां होती हैं, उसे अमोघा कहते हैं।
२. निभा ६२११; व्यभा ३१२०-निशीथ भाष्य और व्यवहार भाष्य में दो पौरुषी अस्वाध्याय का उल्लेख है।
९१८. चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण, निर्घात३, गुंजित४-इन चारों स्थितियों में अहोरात्र स्वाध्याय का कल्प नहीं रहता है। चारों सन्ध्याओं५ तथा चार महामहोत्सव६ वाली प्रतिपदाओें में स्वाध्याय नहीं करना चाहिए अन्य स्थान में जब जहां जो महोत्सव होता है, वहां स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए। सुग्रीष्म काल में पूर्णिमा तथा प्रतिपदा को नियमत: अस्वाध्यायिक होता है।
३. हाटी २ पृ १६४; साभ्रे निरभे वा गगने व्यन्तरकृतो महागर्जितसमो ध्वनिर्निर्घात:-मेघाच्छन्न अथवा मेघरहित आकाश में व्यन्तरकृत महागर्जन के समान ध्वनि निर्घात कहलाती है।
ठाणं पृ ९६६-आचार्य महाप्रज्ञ का मंतव्य है कि गर्जित और विद्युत् की भांति निर्घात भी स्वाभाविक पौद्गलिक परिणति होनी चाहिए। इसके आधार पर निर्घात का अर्थ होगा-प्रचण्ड शब्द युक्त वायु।
४. हाटी २ पृ १६४-निर्घात का ही विकार, जिसमें गुञ्जा की भांति महाध्वनि होती है, गुंजित कहलाता है।
५. हाटी २ पृ १६४-सूर्योदय से पूर्व, मध्याह्न, अस्तमन वेला और अर्धरात्र—ये चार सन्ध्याएं कहलाती हैं। मनुस्मृति के अनुसार सन्ध्या के समय स्वाध्याय करने से देवता रुष्ट होते हैं।
६. निशीथ भाष्य (६१८५) में इन चार महोत्सवों के नाम मिलते हैं—इन्द्रमह, स्कन्दमह, यक्षमह और भूतमह। इन्द्रमह आषाढी पूर्णिमा को, स्कन्दमह आश्विन पूर्णिमा को, यक्षमह कार्तिक पूर्णिमा को तथा भूतमह चैत्री पूर्णिमा को मनाया जाता था। आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार इन अवसरों पर स्वाध्याय-वर्जन का मूल आधार उत्सव का आमोद-प्रमोद तथा लोक-मान्यता ही होनी चाहिए।
इन चार प्रतिपदाओं में स्वाध्याय न करने का कारण बताते हुए निशीथ भाष्यकार (६१८९,६१९०) कहते है कि महोत्सव के अवसर पर बनाए गए मद्य आदि पेय पदार्थों का उपभोग प्रतिपदा तक चलता रहता है तथा महोत्सव के अवसर पर जिन मित्रों, परिजनों को भुला दिया जाता है, उन ज्ञाति एवं परिजनों का सम्मान भी प्रतिपदा को किया जाता है, अत: महामह की चारों प्रतिपदाओं में भी स्वाध्याय वर्जित है।
आवचू २ पृ २२१-चूर्णिकार के अनुसार जिस देश में जिस दिन से महामह प्रारम्भ होता है, उस दिन से लेकर अंत तक स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
निभा ६१९०—निशीथ भाष्य के अनुसार निम्न आपवादिक स्थितियों में महोत्सव या प्रतिपदा को भी स्वाध्याय किया जा सकता है—१. आगाढ योग २. सागारिक आदि आगाढ कारण ३. कालगत साधु के निमित्त रात्रि-जागरण ४. अभाव और ५. व्युच्छेद।
९१८/१. आषाढ़ी पूर्णिमा७—इंद्रमहोत्सव८, (आसोज की पूर्णिमा), कार्तिक पूर्णिमा तथा सुग्रीष्म अर्थात् चैत्री पूर्णिमा-इन चार महामहोत्सव एवं इनके बाद आने वाली कृष्णपक्ष की चारों प्रतिपदाओं में स्वाध्याय वर्जित है।
७. आवचू २ पृ २२१; लाडाण पुण सावणपुण्णिमाए भवति—लाढ़देश में सावन पूर्णिमा में महोत्सव होता है।
८. आवचू २ पृ २१६; आवश्यक चूर्णि के अनुसार भरत चक्रवर्ती के समय से इंद्र महोत्सव का प्रारम्भ हुआ। इंद्र ने आभूषणों से अलंकृत अपनी अंगुलि भरत को दी। भरत उसे देखकर अत्यन्त प्रसन्न हुआ। उसे लेकर आठ दिन तक भरत ने उत्सव मनाया और इंद्रध्वज बनाया। यह इस अवसर्पिणी का प्रथम उत्सव था, जो प्रतिवर्ष मनाया जाता था।
९१८/२. निश्चय ही श्रुतोपयोग और तपोपधान अनुत्तर कहा गया है। फिर भी प्रतिषिद्ध काल में इनका प्रयोग कर्म बंध का हेतु बनता है।
९१८/३. क्षण—पूर्णिमा उत्सव के लिए आनीत मद्य, पानक आदि जो शेष बच जाते हैं। उनका उपभोग प्रतिपदा आदि में किया जाता है, अत: प्रतिपदा से भी महोत्सव जुड़ा हुआ है। (प्रतिपदा में भी स्वाध्याय वर्जित है।) उत्सव की अतिव्याकुलता के कारण जिन मित्र आदि को पूर्णिमा के दिन याद नहीं किया जाता, प्रतिपदा के दिन उनका सम्मान किया जाता है।
९१८/४. इंद्रिय विषय अथवा किसी भी प्रमाद से युक्त साधु को अल्पर्द्धिक (प्रत्यनीक) देवता भी ठग लेता है, लेकिन यतनायुक्त साधु को नहीं ठग सकता। जो मुनि यतनायुक्त होता है, उसको अर्द्धसागरोपम की स्थिति वाला देव छल सकता है।१
१. हाटी २ पृ १६५—यतनोपयुक्त साधु के प्रति पूर्व वैर का स्मरण करके अर्धसागरोपम या इससे अधिक स्थिति वाला देव छल सकता है।
९१९. चन्द्रग्रहण में उत्कृष्ट—बारह प्रहर और जघन्य आठ प्रहर तक सूत्र-स्वाध्याय का वर्जन होता है। सूर्यग्रहण में जघन्य बारह प्रहर तथा उत्कृष्ट सोलह प्रहर तक स्वाध्याय वर्जित है।२
२. आवचू २ पृ २२२,२२३; चूर्णिकार ने एक प्रश्न उठाया है कि चन्द्रग्रहण में बारह पौरुषी के स्वाध्याय का वर्जन होता है, लेकिन सूर्यग्रहण में सोलह प्रहर के स्वाध्याय का उपघात होता है, ऐसा क्यों? इसका उत्तर देते हुए आचार्य कहते है कि अहोरात्र का प्रारम्भ सूर्योदय के काल से होता है। सूर्यग्रहण का प्रारम्भ अहोरात्र के आदि में ही हो जाता है, जबकि चन्द्रग्रहण का प्रारम्भ अहोरात्र के अर्धभाग बीतने पर होता है।
हाटी २ पृ १६५-यदि उदयकाल में चन्द्रग्रहण होता है तो उस संदूषित रात के चार प्रहर तथा दूसरे दिन और रात के चार-चार प्रहर-इन बारह प्रहरों में अस्वाध्यायिक रहता है। यदि सूर्यग्रहण के काल में ही दिन अस्त हो जाता है तो उस दिन चार प्रहर, दूसरे दिन और रात के चार-चार प्रहर-ये बारह प्रहर अस्वाध्यायिक के होते हैं। यदि सूर्य ग्रहण प्रात:काल ही प्रारम्भ हो जाता है तो उस दिन रात के चार-चार प्रहर तथा दूसरे दिन-रात के चार-चार प्रहर-इस प्रकार १६ प्रहर का उत्कृष्ट अस्वाध्यायिक होता है। अथवा सूर्य के मेघाच्छन्न होने पर सूर्यग्रहण की शंका से स्वाध्याय नहीं किया, सूर्यास्त बेला में सूर्यग्रहण देखा तो संदूषित दिन-रात के आठ प्रहर तथा दूसरे दिन-रात के आठ प्रहर—इस प्रकार सोलह प्रहर का अस्वाध्यायिक काल होता है।
कुछ आचार्यों की यह मान्यता है कि सूर्य ग्रहण जिस दिन होता है, वह दिन और रात अस्वाध्याय-काल है तथा चन्द्रग्रहण जिस रात में होता हैं, उसी रात्रि में समाप्त हो जाता है तो वह रात और जब तक दूसरा चन्द्र उदित नहीं हो जाता, तब तक अस्वाध्याय-काल रहता है। (व्यभाटी भा ७ पृ ४९,५०)।
आवश्यक निर्युक्ति में ग्रहण को सादिव्य के अन्तर्गत माना है। व्यवहारभाष्य के टीकाकार ने चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण को अंतरिक्ष अस्वाध्याय के अंतर्गत माना है। स्थानांग सूत्र में सूर्यग्रहण और चन्द्रग्रहण औदारिक वर्ग में गृहीत हैं। टीकाकार अभयदेवसूरि ने (स्था. १०/२१, टी प ४५२) इसका कारण बताते हुए लिखा है कि यद्यपि चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण अंतरिक्ष से संबंधित हैं, लेकिन इनके विमान पृथ्वीकायिक और शाश्वत होते हैं, इस विलक्षणता के कारण इन्हें औदारिक माना गया है।
९२०. जब सूर्य का पूर्ण ग्रहण होता है, तब एक अहोरात्र अस्वाध्यायिक होती है। सूर्य ग्रहण के समय उत्कृष्ट अस्वाध्यायिक काल सोलह प्रहर का होता है अर्थात् दो अहोरात्र का होता है। सूर्य ग्रहण का प्रारंभ अहोरात्र का आदि-बिन्दु है। चन्द्रमा रात्रि में गृहीत और रात्रि में ही मुक्त हो जाता है तो उस रात्रि का शेष भाग अस्वाध्यायिक काल है। सूर्य भी दिन में ग्रह-गृहीत होकर दिन में ही छूट जाता है तो शेष काल-विभाग तथा अहोरात्र अस्वाध्यायिक रहता है।
९२१. राजा आदि में व्युद्ग्रह होने पर, संक्षोभ होने पर, राजा के कालगत होने पर१, अन्य राजा स्थापित न होने पर, जब तक राज्य में भय व्याप्त रहे, तब तक स्वाध्याय वर्जित है। व्युदग्रह जनित भय की स्थिति न रहने भी अहोरात्र तक स्वाध्याय वर्जित है।
१. राजा की मृत्यु होने पर जब तक दूसरा राजा अभिषिक्त न हो, तब तक स्वाध्याय का वर्जन रहता है। इसका कारण है कि लोगों के मन में यह विचार उत्पन्न होता है कि राजा की मृत्यु का इन साधुओं के मन में दु:ख नहीं है।
९२२. इसी प्रकार दो सेनाधिपतियों में, भोजिकों में, महत्तरों (राष्ट्राधिकारी) में, पुरुषों तथा स्त्रियों में ढेले आदि से विग्रह होने पर२, दो मल्लों में मल्ल युद्ध होने पर, हाथियो्ंर३ के बच्चों में भंडन-संघर्ष होने पर स्वाध्याय करने से व्यन्तर देवता छल सकता है, जनता में अवहेलना तथा अप्रीति उत्पन्न हो सकती है।४
२. आचार्य मलयगिरि के अनुसार दो ग्रामों के बीच वैमनस्य होने पर जब युवक अपने-अपने गांव का पक्ष लेकर हाथापाई करते हैं, तब स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
३. लोट्टादिभंडने का टीकाकार ने अर्थ स्पष्ट नहीं किया है यहां उपर्युक्त अर्थ सम्यक् प्रतीत होता है। आदि शब्द से टीकाकार का तात्पर्य है देश विशेष में प्रसिद्ध भंसला— कलह विशेष, इसमें स्वाध्याय वर्जित रहता है।
४. हाटी २ पृ १६६, विग्रह: प्रायो व्यन्तरबहुला: तत्थ पमत्तं देवता छलेज्जा-चूर्णिकार कहते हैं कि विग्रह प्राय: व्यन्तर बहुल होते हैं, अत: उस समय स्वाध्याय करने से प्रमत्त साधु को देवता छल सकते हैं तथा आपत्तिग्रस्त लोगों के मन में यह अप्रीति उत्पन्न होती है कि हम लोग विपदा में हैं और ये साधु स्वाध्याय कर रहे हैं।
ठाणं पृ ९६५-आचार्य महाप्रज्ञ के अनुसार स्वाध्याय-वर्जन के ये कारण तत्कालीन प्रचलित लौकिक एवं साम्प्रदायिक मान्यताओं पर आधारित हैं।
९२३,९२४. भोजक, प्रसिद्ध महत्तर तथा बहुपाक्षिक५—जिसके पक्ष में बहुत व्यक्ति हों, ऐसे व्यक्ति के कालगत होने पर शय्यातर के घर से सात घरों के अंतर में उस दिन अहोरात्र तक अस्वाध्याय-काल है। इन सब स्थितियों में स्वाध्याय करने पर लोगों में यह गर्हा होती है कि इनको कोई दु:ख नहीं है, अत: धीरे-धीरे भी स्वाध्याय नहीं करना चाहिए। अनाथ के मरने पर सौ हाथ तक स्वाध्याय वर्जित है। दृष्टि से अज्ञात रहने पर, उसका परिष्ठापन हो जाने पर तथा स्थान की शुद्धि होने पर स्वाध्याय किया जा सकता है।
५. हाटी २ पृ १६६—बहुपक्खिउ त्ति—बहुसयणो—टीकाकार के अनुसार बहुत बड़े परिवार वाला बहुपाक्षिक कहलाता है।
९२५. (यदि अनाथ के शव का परिष्ठापन न हो तो) श्रद्धाशील और भद्र स्वभाव वाले श्रावक को शव परिष्ठापन के लिए कहना चाहिए। यदि वह परिष्ठापन करना न चाहे तो अन्य वसति की मार्गणा करनी चाहिए। अन्य वसति प्राप्त न हो तो वृषभ मुनि रात्रि में एकान्त में शव का परिष्ठापन कर दे१। यदि अशठ भाव से मृत कलेवर का मांस ढंक, कुत्ते आदि पक्षियों द्वारा इधर-उधर बिखरा हुआ देखे तो उसे परिष्ठापित कर दे। यदि दृष्टिगोचर न हो तो वहां स्वाध्याय करना विहित है।२
१. हाटी २ पृ १६६—टीका के अनुसार यह विधि अभिन्न शव होने पर है।
२. आवचू २ पृ २२४; असढभावं गवेसंतेहिं जं दिट्ठं तं सव्वं विगंचितं ति छड्डितं इतरं ति अदिट्ठं तम्मि तत्थत्थे वि सुद्धा, सजणयं करेंताणं वि ण पच्छित्तं—चूर्णिकार का मंतव्य है कि अशठभाव से गवेषणा करने पर यदि कोई मांस का टुकड़ा रह जाए, वह दिखाई न दे तो वहां स्वाध्याय कल्प्य है। वहां स्वाध्याय करते हुए को प्रायश्चित्त नहीं आता।
९२६. शारीरिक अस्वाध्यायिक दो प्रकार की है—मनुष्य और तिर्यञ्च के शरीर से सम्बन्धित। तिर्यञ्च शरीर से सम्बन्धित अस्वाध्यायिक के तीन प्रकार हैं—१. जलचर २. स्थलचल ३. खेचर। प्रत्येक के द्रव्य आदि के भेद से चार-चार प्रकार हैं।
९२७. द्रव्यत: पञ्चेन्द्रिय प्राणियों का रुधिर, क्षेत्र से साठ हाथ के अंदर शव बिखरा हो तो अस्वाध्यायिक होती है अथवा यदि गलियों में मांस बिखरा हो तो तीन गलियों के बाद तथा राजमार्ग में एकान्तरित होने पर स्वाध्याय कल्पनीय है। यह नगर की विधि है। ग्राम में उसकी सीमा तक अशुद्ध तथा पर ग्राम की सीमा पर स्वाध्याय करना विहित होता है।
९२८. कालत:—तिर्यंच सम्बन्धी अस्वाध्यायिक तीन पौरुषी अथवा आठ पौरुषी की होती है।३ भावत:—नंदी, अनुयोगद्वार आदि सूत्रों का स्वाध्याय वर्जित होता है अथवा (शरीर सम्बन्धी) अस्वाध्यायिक चार प्रकार का है—१. शोणित २. मांस ३. चर्म ४. अस्थि-हड्डियां।
३. निभा. ६२२२, चू पृ. २३५; तिरियं च असज्झाइयं संभव- कालातो जाव ततियपोरिसी ताव असज्झाइयं, परतो सुज्झइ अहवा अट्ठजामा असज्झाइयं, ते जत्थ घायणं तत्थ भवंति—चूर्णिकार के अनुसार तिर्यञ्च कलेवर की तीन प्रहर अस्वाध्यायिक रहती है तथा जहां तिर्यञ्च की घात होती है, वहां आठ प्रहर तक स्वाध्याय वर्जित रहता है।
९२९. साधु के उपाश्रय के साठ हाथ के भीतर या बाहर यदि तिर्यञ्च के शव को धोया जाता है तो तीन प्रहर तक अस्वाध्याय-काल होता है। महाकाय बिडाल आदि के छिन्न होने पर अहोरात्र अस्वाध्याय काल होता है। पक्व मांस लाने या पकाने के बाद और पानी में प्रवाहित करने पर वह स्थान शुद्ध रहता है अर्थात् वहां स्वाध्याय का उपघात नहीं होता।
९३०. साधु वसति के साठ हाथ के भीतर अथवा बाहर तिर्यञ्च के शव को धोने के चार विकल्प हैं—
• अंदर धोया, अंदर पकाया ।
• बाहर धोया, अंदर पकाया ।
• अंदर धोया, बाहर पकाया।
• बाहर धोया, बाहर पकाया।
प्रथम तीन भंगों में अस्वाध्यायिक होता है। चौथे भंग में स्वाध्याय का उपघात नहीं होता। पहले और दूसरे विकल्प में अवयव भूमि पर गिर जाने के कारण अस्वाध्यायिक होती है। महाकाय बिडाल आदि यदि चूहे को पूरा निगल जाता है या बिना क्षत-विक्षत किए उसे पूरा उठाकर ले जाता है तो कुछ आचार्य उसे अस्वाध्यायिक नहीं मानते, कुछ आचार्य अस्वाध्यायिक मानते हैं।१
१. यदि कुत्ते या कौए के द्वारा मांस के टुकड़े विप्रकीर्ण कर दिए जाएं तो वहां स्वाध्याय का उपघात होता है।
९३१. उपाश्रय के (साठ हाथ के) भीतर अंडा फूट जाए तो अस्वाध्यायिक है। बाहर फूटने पर अस्वाध्यायिक नहीं होता। यदि अंडे से बिंदु जितना रस निकले तो अस्वाध्यायिक नहीं होता। तिर्यंच की प्रसूति होने पर उसके बाद तीन प्रहर तक अस्वाध्यायिक होती है। उपाश्रय के पास राजपथ पर यदि तिर्यञ्च प्राणी का रक्त बिन्दु गिरता है अथवा अन्य मार्ग पर पड़ा हुआ रक्त बिन्दु पानी से बह गया हो तो स्वाध्याय के लिए कल्प है। किसी आचार्य के अनुसार कुत्ता आदि उपाश्रय के पास बैठकर मांस खा रहा तो (अहोरात्र तक) अस्वाध्यायिक होता है।२
२. निभा ६२२७-२९ चू पृ. २३६,२३७-निशीथ भाष्य में इस गाथा की व्याख्या तीन गाथाओं में हुई है। वहां उल्लेख है कि यदि उपाश्रय में साठ हाथ के अंदर कपड़े पर अंडा गिरा है तो उसे साठ हाथ की सीमा के बाहर ले जाकर धोया जा सकता है, उससे स्वाध्याय का उपघात नहीं होता। यदि भूमि पर गिरकर अंडा फूटा है तो भूमि को खोदा नहीं जा सकता, अत: वह स्थान शुद्ध नहीं होता, वहां तीन प्रहर तक स्वाध्याय करने का कल्प नहीं होता। यदि उस अंडे से मक्खी का पैर डूबे जितना रक्त गिरा है तो उससे स्वाध्याय का उपघात होता है। अजरायुज, वल्गुलि आदि प्राणियों के प्रसव के बाद तीन प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहती है। यदि अहोरात्र का छेद हो जाए अर्थात् पहली रात प्रसव हुआ हो तो सूर्योदय होते ही वह अहोरात्र समाप्त हो जाता है, अत: तत्काल प्रसूत की भी अस्वाध्यायिक नहीं होती, उस समय तीन प्रहर तक स्वाध्याय का उपघात नहीं होता। गाय आदि जरायुज प्राणी की जब तक जरा लटकती है, तब तक स्वाध्याय का उपघात होता है। जरा पड़ने के बाद तीन प्रहर तक स्वाध्याय का उपघात होता है। मांस आदि खाकर वसति के पास आए कुत्ते का मुख यदि खून से भरा है तो स्वाध्याय करना अकल्प्य है। यदि मुख रुधिर से खरण्टित नहीं है तो स्वाध्याय करना कल्प्य है, क्योंकि मांस और रुधिर आदि उसके आहार के रूप में परिणत हो जाते हैं। यदि उसके उदरगत मांस को अस्वाध्यायिक माना जाए तो कभी स्वाध्याय-काल होगा ही नहीं, क्योंकि शरीर रुधिर आदि से भरा है।
कुछ आचार्य मानते है कि यदि बिल्ली चूहे का घात करती है तो एक अहोरात्र का अस्वाध्यायिक रहता है। यदि अविभिन्न रूप से निगल जाए तो स्वाध्याय निषिद्ध नहीं होता।
९३२,९३३. मनुष्य शरीर से सम्बन्धित अस्वाध्यायिक चार प्रकार का होता है—१. चर्म २. मांस ३. रुधिर और अस्थि। अस्थि को छोड़कर प्रथम तीन का क्षेत्रत: सौ हाथ तक तथा कालत: अहोरात्र तक अस्वाध्यायिक काल होता है। व्रण में यदि अन्य रंग का या रस्सी सहित खून आता है तो स्वाध्याय वर्जित रहता है। निषेक काल में अत्यधिक रक्त का स्राव होने पर पुत्री का प्रसव होता है३, तब आठ दिन स्वाध्याय नहीं कल्पता। शुक्र की अधिकता से पुरुष का प्रसव होता है, तब सात दिन तक अस्वाध्याय काल रहता है। स्त्री जब ऋतुस्नाता होती है तो उसके तीन दिन के बाद तथा जिसके अधिक रक्त स्राव नहीं होता, उसके अहोरात्र के बाद स्वाध्याय कल्पनीय होता है।
३. आयुर्वेद के ग्रंथों में भी यही बात मिलती है कि शुक्र की अधिकता से पुरुष तथा रज कर अधिकता से स्त्री उत्पन्न होती है। दोनों की समानता से नपुंसक पैदा होता है।
९३४. दांत गिरने पर गवेषणा करके उसे सौ हाथ की दूरी पर परिष्ठापन करना चाहिए।१ शेष अस्थियां यदि सौ हाथ के अंदर हो तो (मृत्यु दिन से लेकर) बारह वर्ष तक अस्वाध्याय-काल रहता है। श्मशान में जलाई गई या उदक-प्रवाह में बहाई गयी हड्डियों का अस्वाध्यायिक नहीं होता। पाण२-चांडाल, रुद्रगृह अथवा मातृगृह—दुर्गा आदि के मंदिर में रखी अस्थियों का अस्वाध्याय-काल सौ हाथ की दूरी में बारह वर्ष तक होता है।
१. आवचू २ पृ २२७; अह न दिट्ठो तो उग्घाडयातुस्सग्गं कातूण सज्झायं करेति—यदि दांत गिरने पर कहीं दिखाई नहीं दे तो उद्घाट कायोत्सर्ग करके स्वाध्याय करना कल्पता है।
★ स्वाध्याय प्रारंभ करने से पूर्व किया जाने वाला कायोत्सर्ग उद्घाट कायोत्सर्ग कहलाता है
२. चाण्डालों का यक्ष हिरिमिक्क कहलाता है, उसके नीचे सद्य: मृत व्यक्ति की हड्डियां रखी जाती हैं।
९३५. श्मशान स्थान में गांव बसने पर, शव को जलाने पर, पानी में बहाने पर या जो कुछ दिखाई दिया, उसकी मार्गणा करके परिष्ठापन करने पर स्वाध्याय किया जा सकता है। मृतक शरीर को ग्राम के बाड़े या गली से बाहर नहीं ले जाया जाता, तब तक स्वाध्याय नहीं कल्पता।३
३. आवचू. २ पृ २२८, निचू ४ पृ २३८-चूर्णिकार के अनुसार अस्थियों का परिष्ठापन करके तीन दिन बाद उद्घाट कायोत्सर्ग करके स्वाध्याय किया जा सकता है।
निभा ६२३६, व्यभा ३१४९, निचू ४ पृ २३८, आवमूभा २२३—भाष्यकार ने उल्लेख किया है कि छोटे गांव में किसी के मरने पर जब तक उसे उठा नहीं लेते, तब तक अस्वाध्यायिक रहती है। नगर या बडे़ गांव में जिस गली में मृत्यु हुई है, वहां स्वाध्याय का वर्जन किया जाता है।
९३६. अशिव, दुर्भिक्ष या आघतन--महासंग्राम आदि में अनेक व्यक्तियों की मृत्यु होने पर, उन स्थानों की शुद्धि न होने पर वहां कालत: बारह वर्ष तक अस्वाध्यायिक काल रहता है। यदि उस स्थान को जलाकर शुद्ध कर दिया जाए अथवा हड्डियां आदि पानी के प्रवाह में बहा दी जाएं अथवा वहां बसने के लिए आए हुए लोग अपने घरों को शोधित कर लें तो वहां स्वाध्याय किया जा सकता है।
९३६/१. यदि साधु की वसति के सौ हाथ के भीतर मृत शरीर को ले जाया जा रहा हो तो स्वाध्याय का उपघात होता है। अन्य कथन के अनुसार शव के शरीर पर रखे पुष्प आदि का अस्वाध्यायिक नहीं होता, क्योंकि शारीरिक अस्वाध्याय चार प्रकार का होता है—शोणित, मांस, चर्म और अस्थि।
९३७. यह (संयमघाती) पांच प्रकार का अस्वाध्याय वर्जित होने पर ही स्वाध्याय-काल होता है। स्वाध्याय-काल की अपनी मर्यादा है। काल-प्रतिलेखना४ करने में गंडक५ तथा काल प्रस्थापना में मरुक६ का दृष्टान्त ज्ञातव्य है।
४. काल-प्रतिलेखना का अर्थ है—आगमोक्त विधि से स्वाध्याय आदि के काल का ग्रहण, निर्धारण और प्रज्ञापन करना।
५,६. गंडक और मरुक के दृष्टान्त हेतु देखें गाथा ९५० एवं ९५९ का अनुवाद।
९३८. पांच प्रकार के अस्वाध्याय को जानने के लिए काल-वेला की प्रतिलेखना करनी चाहिए। दिवस की चरम पौरुषी के चौथे भाग के अवशिष्ट रहने पर तीन भूमियों—कालग्रहण भूमि, उच्चारभूमि तथा प्रस्रवणभूमि का प्रतिलेखन करना चाहिए।
९३९. उपाश्रय के भीतर सहिष्णु१ और असहिष्णु—इन दोनों मुनियों के लिए उच्चार योग्य तीन-तीन स्थण्डिल भूमियों की प्रतिलेखना करनी चाहिए-निकट, मध्य और दूर। निवेसन के बाहर भी इन्हीं तीन-तीन प्रकार की स्थण्डिल भूमियों की प्रतिलेखना करनी चाहिए। इस प्रकार भीतर और बाहर सहिष्णु और असहिष्णु—इन दोनों प्रकार के मुनियों के लिए छह-छह स्थण्डिल भूमियां हो जाती हैं।
१. उच्चार के वेग को धारण करने में समर्थ।
९४०. इसी प्रकार प्रस्रवण के लिए बारह (२×३×२=१२) स्थंडिल भूमियां प्रतिलेख्य हैं। उच्चार और प्रस्रवण के इन चौबीस स्थण्डिलों की प्रतिलेखना करनी चाहिए। उसके पश्चात् तीन कालग्रहण स्थण्डिल की प्रतिलेखना करने के साथ ही सूर्य अस्त हो जाता है।
९४१. यदि व्याघात नहीं होता तो सभी गुरु के साथ आवश्यक करते हैं। यदि श्रावकों को धर्मोपदेश देने से साधुओं के साथ आवश्यक करने में व्याघात होता है तो गुरु बाद में कायोत्सर्ग (आवश्यक) करते हैं।
९४२. शेष साधु गुरु से पूछकर अपने-अपने स्थान पर (दीक्षा क्रम से) यथाशक्ति सामायिक के सूत्र और अर्थ का स्मरण करते हैं। जब आचार्य सामायिक के अंत में कायोत्सर्ग में स्थित होते हैं, तब शेष साधु दैवसिक चारित्र-अतिचारों का चिंतन करते हैं।
९४३. जो साधु असमर्थ, बाल, वृद्ध, ग्लान या परिश्रान्त हो, वह विकथाओं से विरहित होकर गुरु जब आवश्यक में स्थित होते हैं, तब निर्जराप्रेक्षी बनकर रहें।
९४४. जिनेश्वर भगवान् द्वारा उपदिष्ट तथा गुरु के उपदेश से प्राप्त आवश्यक सम्पन्न करके तीन स्तुतियां२ करनी चाहिए। उसकी सम्पन्नता पर काल-प्रतिलेखना की यह विधि है।
२. हाटी २ पृ १७१; एगा एगसिलोगिया, बितिया बिसिलोइया ततिया तिसिलोगिया—पहली स्तुति एक श्लोक की, दूसरी दो श्लोक की तथा तीसरी तीन श्लोक प्रमाण करनी चाहिए।
९४५. काल दो प्रकार का जानना चाहिए-व्याघातिम और निर्व्याघातिम। (कार्पटिक आदि से आवेसित) घंघशाला-अनाथशाला में घट्टन, पतन आदि दोष होते हैं। श्रावकों को धर्मकथन से वेलातिक्रमण आदि दोष होते हैं।
९४६. उस व्याघात वाले स्थान से दो काल प्रतिलेखक मुनि बाहर जाते हैं। उनके साथ तीसरा उपाध्याय आदि भेजा जाता है। वे दोनों मुनि उसी को काल विषयक पृच्छा करते हुए कहते हैं—हम स्वाध्याय-काल का ग्रहण करेंगे।
९४७. (निर्व्याघात वसति में दो मुनि) काल-ग्रहण करने के लिए आचार्य को पूछते हैं। आचार्य की अनुज्ञा होने पर वे कृतिकर्म और आवश्यिकी का शब्द करके कालग्रहण हेतु निष्क्रमण करते हैं। इस बीच यदि वे स्खलित या पतित हो जाएं तो काल-व्याघात३ होता है, अन्यथा कालभूमि में जाकर (यह कालग्रहण की प्रतिचारण विधि) इन्द्रियों में उपयुक्त होकर देखने पर जब चारों दिशाएं और आकाश में तीन तारे दिखाई दें, तब वे साधु कालग्रहण हेतु निरीक्षण करते हैं। वर्षा पड़ रही हो, (दिशामोह हो जाए अथवा तारे दिखाई न दें) इससे अस्वाध्यायिक हो गया हो तो यह कालवध है।
३. यदि काल प्रतिलेखक का वस्त्र आदि कहीं अटक जाए तो काल-व्याघात होता है।
९४८. कालभूमि में जाते समय यदि छींक आ जाए अथवा अग्नि का स्पर्श हो जाए तो दोनों मुनि वहां से लौट आते हैं। निर्व्याघात होने पर कालभूमि में जाकर दो-दो दिशाओं का निरीक्षण करते हुए स्थित रहते हैं।
९४९. दोनों काल प्रतिलेखक मुनि वहां स्वाध्याय का चिंतन न करते हुए कनकरेखा सहित ज्योतिपिंड१ को गिरते हुए देखकर लौट आते हैं। निर्व्याघात रूप से कालग्रहण वेला प्राप्त हो जाए तो दंडधर भीतर प्रवेश करके कोलाहल न करने की बात कहता है। यहां गंडक२ की उपमा ज्ञातव्य है।
१. ग्रीष्म ऋतु में तीन, शिशिर में पांच तथा वर्षा ऋतु में सात कनक-रेखा सहित ज्योतिपिण्ड गिरते हैं तो काल प्रतिलेखक मुनि लौट जाते हैं।
२. गंडक का अर्थ है—गांव के आदेश की उद्घोषणा करने वाला।
९५०. गंडक की उद्घोषणा को बहुत लोग सुन लें, कुछ न सुने तो नहीं सुनने वाले गोवध आदि निषिद्ध कार्य करने वाले दंड के भागी होते हैं, लेकिन अधिकांश उस घोषणा को न सुनने वाले हों तो गंडक को दंड मिलता है, (निषिद्ध आचरण करने वाले को नहीं) इसी प्रकार काल प्रतिलेखक के द्वारा स्वाध्याय-काल या अस्वाध्याय काल की घोषणा अधिकांश मुनि न सुनने वाले हों तो दंडधर मुनि दंड का भागी बनता है।
९५१. जो मुनि प्रियधर्मी, दृढधर्मी, संविग्न, पापभीरू, खेदज्ञ तथा अभीरु है, वह काल-प्रतिलेखना करने के योग्य होता है।
९५२. सन्ध्या के समय किया गया कालग्रहण और शेष काल—इन दोनों को एक साथ समर्पित करते हुए दोनों की तुलना की जाती है। चरमदिशा-पश्चिमदिशा से भी अस्वाध्यायिक आदि का कालग्रहण किया जाता है।३
३. निचू ४ पृ २४२—चूर्णिकार के अनुसार उत्तर आदि तीन दिशाओं की स्वाध्याय-वेला का ग्रहण सन्ध्याकाल में तथा पश्चिम दिशा का स्वाध्यायकाल सन्ध्याकाल के बाद भी किया जा सकता है।
९५३. पूर्वनिर्गत कालग्राही आयुक्त यदि बिना पूछे ही कालग्रहण करता है, प्रवेश करते हुए यदि स्खलित होता है, गिरता है तो कालव्याघात होता है। यदि साधु बोलता हुआ वंदना करता है, करणीय क्रियाओं में मूढ़ रहता है, आवर्तों में शंकित रहता है तथा अमनोज्ञ इन्द्रिय-विषयों को प्राप्त करता है तो स्वाध्याय-काल का व्याघात होता है।
९५४. कालग्राही मुनि गुरु के मितावग्रह में प्रवेश करता हुआ तीन निषद्या (तीन बार निसीहि का उच्चारण) करता है, नमस्कार४ और कायोत्सर्ग५ करता है। कालग्रहण की अनुज्ञा लेता है। कायोत्सर्ग को सम्पन्न कर पांच नमस्कार करता है। गुरु का कृतिकर्म६ करता हुआ तब तक दूसरा दंडधर मुनि काल की प्रतिचर्या करता है।
४. 'नमो खमासमणाणं' कहते हुए नमस्कार करता है।
५. ईर्यापथिक सम्बन्धी पांच उच्छ्वास प्रमाण नमस्कार महामंत्र का कायोत्सर्ग करता है। कहीं-कहीं आठ उच्छ्वास प्रमाण कायोत्सर्ग का उल्लेख मिलता है।
६. द्वादशावर्त वंदना।
९५५. सन्ध्या का कुछ समय अवशिष्ट रहने पर दंडधारी काल प्रतिलेखक मुनि उत्तराभिमुख होकर कालग्रहण के लिए आठ१ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करता है। (नमस्कार महामंत्र का) कायोत्सर्ग सम्पन्न कर चतुर्विंशतिस्तव, द्रुमपुष्पिका और श्रामण्यपूर्वक-इन तीनों की अनुप्रेक्षा करता है। फिर इन सबकी क्रमश: पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर दिशा में अनुप्रेक्षा करता है।
१. निचू ४ पृ २४२—कुछ आचार्य पांच श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग स्वीकार करते हैं।
९५६, ९५६/१. कालग्रहण करने वाले के ये उपघात होते हैं२-
२. गा. ९५६ की व्याख्या ९५६/१ में है, अत: इन दोनों गाथाओं का अनुवाद एक साथ किया है।
१. शरीर पर उदक या रुधिर-बिन्दु पड़ना।
२. स्वयं या दूसरे द्वारा छींकना।
३. द्रुमपुष्पिका आदि अध्ययन का स्वाध्याय करते हुए अन्यथा भाव में चले जाना।
४. अपने गच्छ में तीन साधुओं को बादल के गरजने या बिजली चमकने की शंका होना।
५. बोलते हुए स्पष्ट न बोलना।
६. दिग्मूढ़३ होना।
७. शंका से स्वाध्याय में व्यतिक्रम करना।
८. अनिष्ट इन्द्रिय-विषयों४ में द्वेष करना।५
३. आवचू २ पृ. २३३—दिग्मूढ दो प्रकार से होता है— दिशा तथा अध्ययन से सम्बन्धी। पहले उत्तर की ओर मुंह करना होता है, लेकिन दिग्मूढता के कारण वह पहले पूर्व की ओर मुंह कर लेता है। अध्ययन में चतुर्विंशतिस्तव के स्थान पर मूढता के कारण पहले द्रुमपुष्पिका और श्रामण्यपूर्वक का स्वाध्याय कर लेता है।
४. आवचू २ पृ २३३—रुदन या व्यंतर का अट्टहास सुनना, बीभत्स या विकृत रूप दिखाई देना, मृत कलेवर की गंध प्राप्त होना, अग्नि की ज्वाला का स्पर्श होना आदि। व्यवहार भाष्य (३१८४) में इष्ट विषयों में विराग को भी कालवध का कारण माना है।
५. निशीथ भाष्य में कालग्रहण के कुछ अन्य उपघात भी बताए गए हैं—
• बाहर जाते समय आवस्सही और प्रवेश करते हुए निसीहि का उच्चारण न करना।
• आते-जाते स्खलित होना।
• ज्योति का स्पर्श।
• संदंसक आदि का प्रमार्जन न करना।
• भयभीत होना।
• छींक आना।
• कुत्ते आदि के द्वारा रास्ता काटना।
• कालग्रहण भूमि में गाय, संसर्पज—चींटी आदि प्राणी, कपिहसित—वानर के समान विकृत मुख का हंसना, विद्युत चमकना, बादलों का गर्जन तथा यक्षादीप्त आदि का होना।
व्यवहारभाष्य और ओघनिर्युक्ति में कुछ अन्य कारणों का उल्लेख भी है (द्रष्टव्य व्यभा ३१८२-८४)
९५७. काल-निवेदन के लिए गुरु के समीप जाने की जो विधि है, वही आगमन की विधि है। इसमें जो भिन्नता है, वह मैं संक्षेप में बताऊंगा।
९५८. कालग्राही मुनि यदि गुरु से हस्तान्तर मात्र की दूरी पर कालग्रहण करता है तो भी वह काल निवेदन से पूर्व ईर्यापथिकी का पाठ करे, पंच मंगल का कायोत्सर्ग करे, फिर वंदना करके निवेदन करे। दंडधर को छोड़कर शेष सभी साधु एक साथ स्वाध्याय की प्रस्थापना करे, फिर करण या अकरण की बात सोचे।
९५९. जो सन्निहित—निकट होता है, उसी ब्राह्मण को 'वडार'१-विभाग प्राप्त होता है। शुद्धकाल की सूचना पाकर सभी स्वाध्याय की प्रस्थापना करते हैं। जो प्रमादी मुनि स्वाध्याय की प्रस्थापन बेला में सम्मिलित नहीं होते, उन्हें काल नहीं देना चाहिए। प्रस्थापना के पश्चात् बहि:स्थित प्रतिचरक (काल- ग्राहक) काल की प्रतिलेखना करता है तथा उसी समय स्वाध्याय की प्रस्थापना हेतु दंडधर भी भीतर प्रवेश करता है।
१. चूर्णिकार ने स्पष्ट किया है कि जो ब्राह्मण गोठ में सम्मिलित नहीं होते, उन्हें वडार—विभाग नहीं दिया जाता।
९६०. सभी साधुओं द्वारा स्वाध्याय की प्रस्थापना एवं वंदना कर लेने पर पूछा जाता है—'आर्यो! किसने क्या देखा अथवा सुना?' तब वे सभी साधु जिसने जो देखा अथवा सुना, (विद्युत्-गर्जन आदि) उसका निवेदन करते हैं।
९६१. स्वयं के गण में एक अथवा दो साधुओं को विद्युत्-गर्जन आदि की शंका होने पर स्वाध्याय किया जाता है, यदि तीन साधुओं को शंका हो जाए तो स्वाध्याय नहीं किया जाता। स्वगण में शंका होने पर परगण में जाकर नहीं पूछा जाता। परगण के कहने पर स्वाध्याय भी नहीं किया जाता।
९६२. स्वाध्याय के चार२ काल हैं—(प्रादोषिक, अर्धरात्रिक, वैरात्रिक और प्राभातिक३) इनमें स्वाध्याय सम्बन्धी कुछ नानात्व है। प्रादोषिक स्वाध्याय में दंडधर को छोड़कर शेष सभी साधु एक साथ स्वाध्याय प्रस्थापित करते हैं। शेष तीन काल में एक साथ या अलग-अलग समय में स्वाध्याय की प्रस्थापना की जाती है।
२. दिन का पूर्वाह्न काल और अपराह्न काल तथा रात्रि का पूर्वकाल और अपरकाल—ये चार काल स्वाध्याय के लिए विहित हैं।
३. मूला २७०, टी पृ २२६—मूलाचार में प्राभातिक के स्थान पर गोसग्गिय—गोसर्गिक शब्द का प्रयोग हुआ है। अर्थात् जिस समय गायों का सर्ग—समूह बाहर निकलता है, वह गोसर्गिक काल है।
९६३. इन्द्रियों के उपयोग में उपयुक्त मुनि कालग्रहण करता है, उस समय कनक-बिजली चमकने पर उत्कृष्ट तीन प्रहर तक अस्वाध्याय रहता है। वर्षाकाल में काल प्रतिलेखक वहां खड़ा होता है, जहां तीनों विदिशाएं दिखाई दें। ऋतुबद्धकाल में कालग्रहण के समय जघन्यत: तीन तारे देखे जाते हैं।
९६३/१. ग्रीष्म में तीन, शिशिर में पांच तथा वर्षाकाल में सात बार बिजली चमकने से स्वाध्याय-काल का उपघात होता है। प्रकाशसहित लम्बी रेखा उल्का तथा प्रकाशरहित सूक्ष्मरेखा कनक कहलाती है।
९६३/२. काल प्रतिलेखक वर्षाकाल में प्राभातिक काल के स्वाध्याय-काल को ग्रहण करने के लिए जहां से तीन दिशाएं दिखाई दें, वहां स्थित होकर काल का ग्रहण करता है। शेष तीन कालों के ग्रहण के लिए चारों दिशाओं को देखता है। ऋतुबद्ध काल में चारों काल चारों दिशाओं से ग्रहण करता है।
९६३/३. तीन स्वाध्याय कालों-प्रादोषिक, अर्द्धरात्रिक और वैरात्रिक में यदि जघन्यत: तीन तारे दिखाई दें तो प्राभातिक काल ग्रहण किया जाता है। ऋतुबद्ध काल में बादल आदि छाए हों, उस समय यदि एक भी तारा दिखाई न दे तो भी प्राभातिक काल का ग्रहण किया जा सकता है। वर्षाकाल में आकाश मेघों से आच्छादित रहता है, इसलिए तारों के न देखने पर भी आच्छन्न स्थान में बैठे-बैठे चारों काल का ग्रहण किया जाता है।
९६४. बरसात में बाहर अन्य स्थान न होने पर वसति के भीतर बैठकर भी पश्चिम काल का ग्रहण किया जा सकता है। वहां एक प्रतिचरक बाहर स्थित होकर काल ग्रहण करता है तथा दूसरा प्रतिचरक अन्दर स्थित होकर काल-ग्रहण करता है।
९६५. प्रादोषिक काल तथा अर्द्धरात्रिक काल नियमत: उत्तराभिमुख१ होकर पहले ही ग्रहण कर लेना चाहिए। वैरात्रिक काल-ग्रहण में दिशा की भजना है। (उत्तराभिमुख या पूर्वाभिमुख होकर किया जा सकता है) पश्चिम काल में प्राभातिक काल ग्रहण में पूर्वाभिमुख रहने की नियमा है।२ इसके पश्चात् दक्षिण आदि दिशाओं की प्रत्युप्रेक्षा करके कायोत्सर्ग करना चाहिए।
१. व्यभा (३१८५) के अनुसार उत्तराभिमुख हुए बिना यदि शेष दिशाओं को पहले ग्रहण किया जाता है तो कालवध हो जाता है।
२. मूलाचार के अनुसार पूर्वाह्न में जब जंघा छाया सातपद अर्थात् सात वितस्ति प्रमाण हो, तब स्वाध्याय की प्रस्थापना करनी चाहिए तथा अपराह्न में भी जब जंघा छाया सात पद अर्थात् सात वितस्ति प्रमाण हो, तब स्वाध्याय समाप्त कर देना चाहिए। आषाढ में दो पाद छाया, पौष मास में चार पाद छाया रहने पर स्वाध्याय समाप्त कर देना चाहिए। मास मास में छाया दो दो अंगुल बढती है और घटती है। विस्तार हेतु देखें मूला २७२, टीका पृ २२७-२९।
९६६. कायोत्सर्ग में उत्कृष्टत: चारों काल गृहीत होते हैं और जघन्यत: तीन काल। माया और मद से विप्रमुक्त मुनियों के लिए अपवादत: दो काल गृहीत होते हैं।३
३. हाटी २ पृ. १७५,१७६—अथवा माया से मुक्त साधु कारणवश एक भी काल-ग्रहण न करे तो उसको दोष नहीं लगता।
९६७. आधी रात बीत जाने पर कालग्रहण करने वाले साधु सो जाते हैं, तब गुरु जागृत होकर श्रुत का स्वाध्याय करते हैं। चरम पौरुषी में पुन: सभी मुनि जागृत होकर स्वाध्याय करते हैं, तब गुरु सो जाते हैं।४
४. आवचू २ पृ, २३६—प्रादोषिक काल को ग्रहण कर सभी साधु सूत्र पौरुषी करते हैं। इसके सम्पन्न होने पर सूत्रपाठी साधु सो जाते हैं। अर्थचिंतक और उत्कालिक सूत्र का पाठ करने वाले साधु आधी रात तक जागते हैं। द्वितीय पौरुषी सम्पन्न होने पर अर्धरात्रि के बाद कालग्रहण कर जागने वाले साधु सो जाते हैं और गुरु उठकर चतुर्थ प्रहर आने तक सूत्र की गुणन आवृत्ति करते हैं। चतुर्थ पौरुषी आने पर सब उठकर वैरात्रिक काल का ग्रहण कर स्वाध्याय करते हैं तथा गुरु सोते हैं। प्राभातिक काल प्राप्त होने पर जो प्राभातिक काल को ग्रहण करता है, वह प्रतिक्रमण कर प्राभातिक काल ग्रहण करता है। शेष सभी साधु कालवेला में प्राभातिक काल का प्रतिक्रमण करते हैं, फिर आवश्यक करते हैं। इस प्रकार चार काल होते हैं।
९६८. (काल के चार प्रकार हैं—प्रादोषिक, अर्द्धरात्रिक, वैरात्रिक तथा प्राभातिक। कालग्रहण की औत्सर्गिक विधि यह है)-वैरात्रिक काल अग्रहण करने पर शेष तीन गृहीत होते हैं। अर्द्धरात्रिक काल अग्रहण करने पर शेष तीन गृहीत होते हैं। वैरात्रिक और अर्द्धरात्रिक को ग्रहण न करने पर शेष प्रादोषिक और प्राभातिक-ये दो काल गृहीत होते हैं। अनुपहत प्रादोषिक काल में अति उपयोगपूर्वक सुप्रतिजागृत मुनि सर्वकाल स्वाध्याय करता है तो कोई दोष नहीं है।५
५. आवचू २ पृ २३६—चूर्णिकार के अनुसार वैकल्पिक रूप से किसी भी तीन, दो या एक काल का ग्रहण कर उसी के आधार पर सम्पूर्ण अहोरात्र तक अति उपयोग पूर्वक स्वाध्याय किया जा सकता है।
९६८/१. प्रथम प्रादोषिक काल में प्रतिजागृत रहने पर सभी पढ़ते हैं। दूसरे अर्द्धरात्रिक काल का विसर्जन करने पर तीन काल ही शेष रहते हैं। प्रादोषिक तथा वैरात्रिक-ये दो काल स्वाध्याय के लिए अति उपयोगी होते हैं।
९६९. प्राभातिक काल-ग्रहण की वेला में यदि छींक और रुदन तीन-तीन बार हो जाएं तो मुनि काल-ग्रहण से विरत हो जाए। कुछ आचार्यों के मत से (यदि छींक और रुदन१ से काल ग्रहण नहीं होता तो) गधे के रेंकने तथा प्रोषितपतिका स्त्री के रोने के समय भी काल-ग्रहण नहीं किया जाता है।
१. निशीथ चूर्णिकार ने एक तर्क उपस्थित किया है कि रोने के अनिष्ट शब्द से यदि कालवध होता है तो गधे के रेंकने से भी स्वाध्याय-काल उपहत होना चाहिए। प्रोषितभर्तृका स्त्री के रुदन के संदर्भ में भाष्यकार (निभा ६२७९) कहते हैं कि यदि वह स्त्री प्रतिदिन प्राभातिक काल-वेला में रुदन करती है तो रुदन से पूर्व साधु- काल ग्रहण करे। यदि वह प्रत्यूष काल में रुदन करे तो दिन में जाकर साधु उसे समझाए। यदि वह रुदन करना नहीं छोड़ती है तो मुनि उग्घाट-कायोत्सर्ग करके स्वाध्याय करे। भाष्यकार (निभा ६२८०) के अनुसार यदि बालक विस्वर (उच्च) स्वर में रुदन करे तो मुनि काल-ग्रहण न करे।
९७०. आकीर्ण मांस२, महिका-धूंअर आदि को देखकर तीन-तीन स्थानों पर स्वाध्याय की प्रस्थापना की जाती है।३ छींक आदि आने से नौ बार स्वाध्याय-काल उपहत हो जाने पर प्रथम पौरुषी में स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
२. काक आदि के द्वारा लाया हुआ मांस का टुकड़ा।
३. हाटी २ पृ १७७,१७८—एक स्थान पर तीन बार स्वाध्याय उपहत हो जाने पर सौ हाथ की दूरी पर दूसरे स्थान की प्रतिलेखना की जाती है। वहां स्वाध्याय की प्रस्थापना करने पर तीन बार स्वाध्यायकाल उपहत हो जाता है तो सौ हाथ की दूरी पर तीसरे स्थान पर स्वाध्याय की प्रस्थापना की जाती है। यदि वहां स्थान शुद्ध होता है तो स्वाध्याय किया जाता है। नौ बार स्वाध्याय में बाधा या अशुद्धि होने पर प्रथम पौरुषी में स्वाध्याय नहीं किया जाता। कालग्राही मुनि तीन न हो तो एक या दो मुनि भी एक स्थण्डिल में नौ बार की संख्यापूर्ति कर सकते हैं।
९७१. स्वाध्याय की प्रस्थापना कर लेने पर तीन अध्ययन सम्पन्न हो गए हों तो एक श्लोक कहना चाहिए। छींक आदि से उपहत होने पर अन्यत्र तीन बार तीन स्थानों की प्रतिलेखना करके स्वाध्याय की प्रस्थापना करनी चाहिए। स्वाध्याय करते हुए यदि रक्त अथवा मलमूत्र दिखाई दें, अशुभ गंध या अशुद्ध वस्तु दिखाई दें तो स्वाध्याय के लिए उस स्थान का परिहार करना चाहिए।
९७२. (रुधिर आदि अशुद्ध वस्तु दिखाई देने पर) परदे की ओट में स्वाध्याय करना चाहिए। अशुभ गंध आती हो तो अन्यत्र जाकर स्वाध्याय करना चाहिए। व्याघात काल में भी यही विधि है। गंडक और मरुक का दृष्टान्त यहां प्रयुक्त नहीं है।
९७३. इनमें अथवा इनके समान अन्य अस्वाध्यायिक में जो कोई स्वाध्याय करता है, वह इन दोषों को प्राप्त करता है—
• आज्ञा का अतिक्रमण
• अनवस्था (दोषों की संतति का प्रारम्भ)
• मिथ्यात्व की प्राप्ति
• ज्ञान की विराधना
९७४. आत्मसमुत्थ अस्वाध्यायिक एक अथवा दो प्रकार का होता है। श्रमणों के एक प्रकार का तथा श्रमणियों के दो प्रकार४ का होता है।
४. श्रमणियों का दो प्रकार-व्रण तथा ऋतुसम्भव।
९७५. व्रण को सौ हाथ की दूरी पर धोकर झरते हुए को रोक दिया, फिर भी झरते हुए व्रण के उत्कृष्ट तीन बंध कर दिए जाएं तो स्वाध्याय किया जा सकता है। झरते हुए व्रण एवं ऋतुकाल में भी यतनापूर्वक बंध करने चाहिए।
९७६. श्रमण व्रण अथवा भगंदर को पट्टी से बांधकर वाचना दे सकता है, फिर भी यदि व्रण झरता है तो उस पर राख लगाकर दो या तीन पट्टी बांधकर वाचना दी जा सकती है। इसके बाद भी रक्तस्राव न रुके तो पुन: सौ हाथ दूर जाकर व्रण को धोए, एक यावत् तीन पट्टी बांधे और वाचना दे।
९७७. व्रण के सम्बन्ध में श्रमणियों को यही यतना करनी चाहिए। दूसरे ऋतुसम्भव स्राव में कपड़े के उत्कृष्टत: सात बंध लगाए जाएं। इतने पर भी यदि स्राव न रुके तो सौ हाथ की दूरी पर उसे धोकर वाचना में जाए अथवा वाचना दे अथवा अन्यत्र जाकर सूत्रपाठ करे।
९७८. इनमें से किसी भी प्रकार के अस्वाध्यायिक होने पर जो अयतना से स्वाध्याय करता है, वह आज्ञा आदि का विराधक होता है।
९७९. अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करने के निम्न दोष होते हैं—
• श्रुतज्ञान के प्रति अभक्ति। (श्रुतज्ञान के लोकोपचार विनय का अतिक्रमण)
• लोकधर्म के विरुद्ध आचरण।
• प्रमत्त अवस्था में देव द्वारा छला जाना
• विद्या-साधन का वैगुण्य।१
१. वैगुण्य से जैसे विद्या की सिद्धि संभव नहीं, वैसे ही अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करने से ज्ञानाचार की विराधना होती है।
इसलिए अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
९८०. (शिष्य प्रश्न पूछता है कि दांत, अस्थि, रक्त आदि से अस्वाध्याय का प्रसंग उपस्थित होता है तो शरीर तो उन्हीं चीजों से बना है, फिर स्वाध्याय कैसे किया जाएगा? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए आचार्य कहते हैं—) दांत आदि देह के अवयव हैं, किन्तु जब ये देह से पृथक् हो जाते हैं, तब वर्जनीय होते हैं। जो पृथग्भूत नहीं हैं, वे वर्जनीय नहीं हैं। इसमें जैसे लौकिक व्यवहार है, वैसे ही लोकोत्तर व्यवहार है।
९८१. भीतर मलमूत्र से लिप्त व्यक्ति देवों की पूजा-अर्चना करता है, लेकिन बाहर से लिप्त मलमूत्र वाला व्यक्ति पूजा-अर्चना नहीं करता। वह पहले मलमूत्र का अपनयन करता है, फिर देवार्चन करता है।
९८२. जो व्यक्ति जान-बूझकर प्रतिमा के प्रति अवज्ञा या अपराध करता है अर्थात् मललिप्त शरीर से प्रतिमा की पूजा करता है तो प्रतिमा में सन्निहित देवता उसे सहन नहीं करता। इसी प्रकार अस्वाध्यायिक में जो व्यक्ति स्वाध्याय करता है, वह प्रमत्त साधु इस लोक में देवता के द्वारा छला जाता है। परलोक में उसे कर्मबंध का दंड मिलता है तथा उसके निश्चित रूप से आज्ञा आदि की विराधना होती है।
९८३. जो राग-द्वेष के वशीभूत होकर अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करता है, वह सोचता है कि अमूर्त्त ज्ञान की क्या आशातना? ज्ञान से कौन सा अनाचार होता है?
९८४. कोई व्यक्ति गणी, वाचक आदि शब्दों से पूजित होकर राग के वशीभूत होकर प्रसन्न होकर अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करता है। दूसरा द्वेष के वशीभूत होकर दूसरे के प्रति व्यवहृत गणी और वाचक शब्द को सहन नहीं करके द्वेष से स्वाध्याय करता है, यह मोह के कारण होने वाला अस्वाध्यायिक है।
९८५,९८६. अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करने के ये दोष होते हैं—
१. उन्माद की प्राप्ति।
२. चिरकालिक रोग या आतंक की पीड़ा।
३. तीर्थंकर-प्रज्ञप्त धर्म अथवा संयम से च्युति।
४. (उन्माद, रोग आदि) यह सारा इस लोक सम्बन्धी फल है। परलोक से सम्बन्धित दोष यह है कि उस साधु की विद्याएं फलवती नहीं होतीं तथा श्रुत की आशातना से वह संसार-भ्रमण को दीर्घ कर लेता है।
९८६/१. मैंने तप-संयम को वृद्धिगंत करने वाले निर्ग्रन्थों और महर्षियों के लिए धीर पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त अस्वाध्याय-निर्युक्ति का कथन किया है।
९८६/२. चरणकरण में उपयुक्त मुनि इस अस्वाध्यायनिर्युक्ति का अनुपालन करते हुए अनेक भवों में संचित अनंत कर्मों को क्षीण कर देते हैं।
अस्वाध्याय निर्युक्ति समाप्त
९८६/३. आलोचना, प्रतिक्रमण, मिश्र-आलोचना और प्रतिक्रमण दोनों, विवेक, व्युत्सर्ग, तप, छेद, मूल, अनवस्थाप्य और पारांचित-ये प्रायश्चित्त१ के दस प्रकार हैं।
१. दश प्रायश्चित्त के विस्तार हेतु देखें जीतकल्पभाष्य की भूमिका पृ. ७४-१८६।
९८६/४. शरीर में दो प्रकार के व्रण होते हैं—शरीर में उत्पन्न तथा आगंतुक। आगंतुक व्रण का शल्योद्धार किया जाता है। शरीर में उत्पन्न व्रण की शल्य-चिकित्सा नहीं होती।
९८६/५. जो तीक्ष्ण मुख वाला नहीं होता, जिसमें रक्त नहीं होता तथा जो केवल त्वचा से लगा हुआ होता है। उसका शल्य निकाल दिया जाता है। छोटा होने के कारण उस व्रण का मर्दन नहीं किया जाता।
९८६/६. दूसरी विधि में जो शल्य अधिक भीतर नहीं गया है, उसका शल्योद्धार करके व्रण का मर्दन किया जाता है। यदि शल्य अधिक भीतर चला गया है तो शल्य का उद्धरण और व्रण का मर्दन करके उसे कान के मैल से भर दिया जाता है, यह तीसरी व्रण-चिकित्सा है।
९८६/७. चौथी विधि में वेदना न हो इसलिए शल्य का उद्धरण कर रक्त को निकाल दिया जाता है। पांचवीं विधि में व्रणी का व्रण शीघ्र भर जाए, इसलिए शारीरिक चेष्टाओं को वर्जित किया जाता है।
९८६/८, ९. हित-मित भोजन करने वाले अथवा भोजन न करने वाले का व्रण शीघ्र भर जाता है। यह छठी अवस्था है। सातवीं में जितना स्थान शल्य से दूषित था, उसे काटकर खराब मांस, रक्त आदि निकाल दिया जाता है। इतना करने पर भी यदि व्रण ठीक नहीं होता तो सांप काटने पर जैसे उस भाग को काट दिया जाता है, वैसे ही शेष अंगों की रक्षा के लिए व्रणित भाग को अस्थि सहित काट दिया जाता है।
९८६/१०. भिक्षाचर्या आदि में लगने वाला दोष आलोचना प्रायश्चित्त से शुद्ध हो जाता है। यह प्रथम व्रण की चिकित्सा के समान है। मैं असमित हूं, सहसा अगुप्त क्यों हो जाता हूं, इसका प्रायश्चित्त प्रतिक्रमण से होता है।
९८६/११. शब्द आदि इन्द्रिय-विषयों में थोड़ा भी राग-द्वेष करने पर तीसरा मिश्र प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। अनैषणीय आहार ज्ञात होने पर उसका परिष्ठापन करने पर चौथा विवेक प्रायश्चित्त प्राप्त होता है।
९८६/१२. कोई दोष व्युत्सर्ग से तथा कोई दोष तप से शुद्ध हो जाता है। इनसे शुद्ध न होने वाले दोष छेद आदि प्रायश्चित्त से विशुद्ध हो जाते हैं।
९८७. कायोत्सर्ग से सम्बन्धित निम्न द्वार हैं—१. निक्षेप, २. एकार्थक, ३. भेदमार्गणा, ४. काल, ५. भेदपरिमाण, ६. अशठ, ७. शठ, ८. विधि, ९. दोष, १०. किसके? ११. और फल आदि।
९८७/१. काय शब्द के बारह निक्षेप हैं। उत्सर्ग शब्द के छह निक्षेप हैं। इन सब पदों का मैं पृथक्-पृथक् वर्णन करूंगा।
९८८. काय शब्द के बारह निक्षेप हैं—१. नामकाय २. स्थापनाकाय ३. शरीरकाय ४. गतिकाय ५. निकायकाय ६. अस्तिकाय ७. द्रव्यकाय ८. मातृकाकाय ९. संग्रहकाय १०. पर्यायकाय ११. भारकाय १२. भावकाय।
९८८/१. किसी वस्तु या व्यक्ति का नाम काय रखा, वह नामकाय है। देह को भी काय कहा जाता है। काचमणि को भी प्राकृत में 'काय' कहा जाता है। बद्धलेख आदि को निकाचित—निकाय१ कहा जाता है।
१. हाटी २ पृ १८५—यहां निकाय शब्द निकाचित कर्म के अर्थ में है।
९८८/२. अक्ष, कपर्दक, काष्ठ, पुस्त, चित्रकर्म आदि में सद्भाव अथवा असद्भाव की स्थापना स्थापनाकाय है।
९८८/३. मिट्टी के हाथी को हाथी के रूप में स्थापित करना सद्भाव स्थापना है। हाथी की आकृति से शून्य 'अक्ष' आदि में हाथी की स्थापना करना असद्भाव स्थापना है।
९८८/४. शरीर काय के पांच प्रकार हैं—१. औदारिक २. वैक्रिय ३. आहारक ४. तैजस ५. कार्मण।
९८८/५. जिस शरीर के उपकार से जीव एक भव से दूसरे भव में जाता है और जितने काल तक अन्तराल गति में रहता है, उस समय तैजस और कार्मण-ये दो शरीर साथ में रहते हैं, यह गतिकाय है।
९८८/६. नियत अथवा अधिक जीवनिकाय है—निकायकाय। बहुप्रदेशात्मक होने के कारण पांच अस्तिकाय२ हैं।
२. हाटी. २ पृ. १८५ ; अस्तीत्ययं त्रिकालवचनो निपात:- गाथा में आया हुआ 'अस्ति' शब्द त्रिकाल को ज्ञापित करने वाला निपात है।
९८८/७. धर्मास्तिकाय आदि का अस्तित्व अतीत और अनागत के कारण नहीं है अर्थात् इनमें द्रव्यास्तिकायत्व लक्षण अतीत और अनागत के कारण ही नहीं, बल्कि सदा रहने वाला है।३
३. धर्मास्तिकाय अधर्मास्तिकाय आदि का सदैव सद्भाव रहता है, अत: उनका द्रव्यास्तिकाय नहीं होता है, क्योंकि द्रव्य का सम्बन्ध अतीत या भविष्य से है।
९८८/८. जो व्यक्ति मरकर देव होने वाला है, वह भविष्य में जब तक देव नहीं बनता, तब तक द्रव्य देव ही कहलाता है।
९८८/९. (शिष्य प्रश्न करता है) यदि अतीत और भविष्य के अन्तररहित भवों की गणना की जाए तो अनंत भवों की संख्या हो जाएगी, जबकि एक व्यक्ति के एक समय में एक भव होता है, अनेक भव होना संगत नहीं है।
९८८/१०. (आचार्य उत्तर देते हैं) वर्तमान और भविष्य के जो बद्धआयुष्य हैं, वे यहां विवक्षित हैं। इतर भव का बद्ध आयुष्य वाला भी द्रव्यभव१ कहलाता है।
१. हाटी. २ पृ. १८६—पिछले जन्म के तीन भाग आयुष्य शेष रहने पर व्यक्ति आयुष्य कर्म का बंध करता है, वह वर्तमान भव का आयुष्य होता है और वर्तमान भव में आगामी जन्म का आयुष्य बांधता है, अत: अनंत अतीत में जो आयुष्य बंधा और भविष्य में जो भोगेगा, वह वर्तमान भव की अपेक्षा द्रव्यभव है।
९८८/११. जैसे सूर्य दो सन्ध्याओं-प्रत्यूष सन्ध्या और प्रदोष सन्ध्या में अदृश्यमान होता हुआ भी प्रापणीय और अतीत के क्षेत्र को अपने प्रकाश से प्रकाशित करता है२, वैसे ही वर्तमान भव में स्थित जीव अतीत और भविष्य के भव को आयुष्य कर्म से स्पृष्ट करता है।
२. हाटी. २ पृ. १८६—प्रत्यूष सन्ध्या में सूर्य पूर्वविदेह और भरतक्षेत्र को प्रकाशित करता है तथा प्रदोष सन्ध्या में अपरविदेह और भरतक्षेत्र को प्रकाशित करता है।
९८८/१२. अनेक को एक वचन से ग्रहण करना संग्रहकाय है। जैसे शालि हुआ है, गांव की वसति है और सेना निविष्ट है।३
३. शालि के ढ़ेर को भी शालि कहा जाता है। अनेक लोगों की वसति को ग्राम कहा जाता है तथा अनेक हाथी, घोड़े आदि से युक्त सेना को भी सेना कहा जाता है।
९८८/१३. जहां अनेक पर्याय एक साथ पिंडित होते हैं, वह पर्यायकाय है। किसी एक (सांव्यवहारिक) परमाणु में दूसरे परमाणु की अपेक्षा वर्ण, गंध, रस, स्पर्श आदि अनंतगुणा अधिक हो सकते हैं।
९८८/१४. एक अप्काय दो घड़ों में डालने से दो हो गया। कांवड में संतुलन न रहने से एक घड़ा फूट गया, जिससे उसका अप्काय मर गया। संतुलन बिगड़ने से दूसरा घड़ा भी फूट गया। मृत अप्काय ने उस जीवित अप्काय को मार डाला। हे मानव! बोल, यह किस कारण से हुआ (यह भारकाय है।)
९८८/१५. जीव-अजीव में औदयिक आदि दो, तीन, चार अथवा पांच भाव एक साथ होते हैं, वह भावकाय है। जीव-अजीव की विभाषा (आगम के अनुसार) करनी चाहिए।
९८९. काय शब्द के ये पर्याय हैं—१. काय २. शरीर ३. देह ४. बोंदि ५. चय ६. उपचय ७. संघात ८. उच्छ्रय ९. समुच्छ्रय १०. कलेवर ११. भस्त्रा १२. तनु १३. पाणु।
९९०. उत्सर्ग शब्द के छह निक्षेप हैं—१. नाम उत्सर्ग २. स्थापना उत्सर्ग ३. द्रव्य उत्सर्ग ४. क्षेत्र उत्सर्ग ५. काल उत्सर्ग और ६.भाव उत्सर्ग।
९९०/१. जो जहां जिस अनेषणीय द्रव्य की उत्सर्जना करता है, वह द्रव्य उत्सर्ग है। जिस क्षेत्र में उत्सर्जन किया जाता है, वह क्षेत्र उत्सर्ग है। जिस काल में जितने समय के लिए उत्सर्जन किया जाता है, वह काल उत्सर्ग है।
९९०/२. वह दो प्रकार का है—१. प्रशस्तभाव उत्सर्ग तथा अप्रशस्तभाव उत्सर्ग। २. जिस भाव से जो उत्सर्ग किया जाता है, वह भाव उत्सर्ग है। प्रशस्त भाव से असंयम का तथा अप्रशस्त भाव से संयम का उत्सर्ग होता है।
९९०/३. खर, परुष, दुर्गन्धित, विरस आदि सचेतन अथवा अचेतन द्रव्यों का दोषयुक्त होने के कारण उत्सर्ग करना भी भाव उत्सर्ग है।
९९१. उत्सर्ग शब्द के ग्यारह पर्याय हैं—१. उत्सर्ग २. व्युत्सर्जन ३. उज्झन ४. अवकिरण ५. छर्दन ६. विवेक ७. वर्जन ८. त्यजन ९. उन्मोचन १०. परिशातन ११. और शातन।
९९२. उत्सर्ग दो प्रकार का होता है—चेष्टा उत्सर्ग१ और अभिभव२ उत्सर्ग। भिक्षाचर्या आदि प्रवृत्ति के बाद चेष्टा उत्सर्ग तथा उपसर्ग आने पर उसे सहन करने के लिए कायोत्सर्ग करना अभिभव३ उत्सर्ग है।
१. आवचू. २ पृ. २४८-चेष्टा से निष्पन्न कायोत्सर्ग अर्थात् जो गमन-आगमन आदि विषयक कायोत्सर्ग किया जाता है, वह चेष्टा कायोत्सर्ग है।
२. बृभा पृ १५७२; तत्राभिभवकायोत्सर्गस्तासां प्रतिषिद्ध इति-साध्वियों के लिए अभिभव कायोत्सर्ग प्रतिषिद्ध है।
३. आवचू. २ पृ. २४८-आवश्यक चूर्णि के अनुसार अभिभव कायोत्सर्ग के दो प्रकार हैं—पराभिभूत और पराभिभव। हूण, शक आदि आक्रामक लोगों से अभिभूत होकर मैं शरीर आदि सबका व्युत्सर्ग करता हूं-इस संकल्प के साथ कायोत्सर्ग करना पराभिभूत कायोत्सर्ग हैै तथा अनुलोम-प्रतिलोम उपसर्ग करने वाले देव, मनुष्य आदि को तथा भय, क्षुधा, अज्ञान, ममत्व और परीषह- इन पांचों को अभिभूत करके कायोत्सर्ग का संकल्प करना पराभिभव कायोत्सर्ग है।
९९२/१. शिष्य ने पूछा-सामान्य कार्य में भी अभियोग (गर्व) करना उपयुक्त नहीं है, फिर कायोत्सर्ग में वह उचित कैसे हो सकता है? जैसे गर्व से शत्रु के नगर को घेरना उचित नहीं है, वैसे ही कायोत्सर्ग में गर्व करना समीचीन नहीं है।
९९२/२. मोहनीयकर्म की भय आदि प्रकृतियों को अभिभूत करने के लिए अभिभव कायोत्सर्ग किया जाता है। उसमें न किसी का अभिभव होता है और न ही प्रतिषेध। बाह्य भय के तीन कारण हैं—(१. दिव्य २. मानुषिक और तिर्यञ्चकृत)।
९९२/३. युद्ध की भांति दूसरे को ललकार कर यदि कायोत्सर्ग किया जाता है तो वह अभिभव हो सकता है। दूसरों के परिभव के अभाव में अभिभव किसका होगा? (अर्थात् किसी का अभिभव नहीं होगा)
९९२/४. आठ प्रकार के कर्म शत्रु रूप हैं। उन पर विजय पाने के लिए तप और संयम में उद्यत निर्ग्रन्थ कायोत्सर्ग करते हैं।
९९२/५. उस कर्मशत्रु रूप सेना के नायक चार कषाय हैं—क्रोध, मान, माया और लोभ। इन नायकों पर विजय पाने हेतु मुनि अखण्ड कायोत्सर्ग करते हैं।
९९३. अभिभव कायोत्सर्ग का उत्कृष्ट काल एक वर्ष४ तथा जघन्य कालमान अन्तर्मुहूर्त्त५ होता है। चेष्टा कायोत्सर्ग का कालमान आगे कहूंगा।
४. आवचू. २ पृ.१-ऋषभ के पुत्र बाहुबलि एक वर्ष तक कायोत्सर्ग की मुद्रा में अविचल खड़े रहे।
५. मूलाचार (गा. ६५८) में भिन्नमुहूर्त्त शब्द का प्रयोग है।
९९४, ९९५. उच्छ्रित-उच्छ्रित, उच्छ्रित, उच्छ्रित-निषण्ण, निषण्ण-उच्छ्रित, निषण्ण, निषण्ण-निषण्ण, निपन्न-उच्छ्रित, निपन्न (सुप्त), निपन्न-निपन्न, (सुप्त-सुप्त)६-इन सभी पदों की मैं पृथक् रूप से व्याख्या करूंगा।
६. मूलाचार में इन ९ कायोत्सर्ग की मुद्राओं के स्थान पर चार मुद्राओं का उल्लेख मिलता है—१. उत्थित-उत्थित २. उत्थित-निविष्ट ३. उपविष्ट उत्थित ४. और उपविष्ट-निविष्ट।
९९६. उच्छ्रित, निषण्ण और निपन्न-इन तीनों के द्रव्य और भाव से चार-चार विकल्प करने चाहिए।७
७. १. द्रव्य से उच्छ्रित, भाव से उच्छ्रित। २. द्रव्य से उच्छ्रित, भाव से अनुच्छ्रित। ३. द्रव्य से अनुच्छ्रित, भाव से उच्छ्रित। ४. द्रव्य से अनुच्छ्रित, भाव से अनुच्छ्रित। इसी प्रकार निषण्ण और निपन्न के चार-चार भेद होते हैं। इनकी व्याख्या आगे की निर्युक्ति-गाथाओं में हुई है।
९९६/१. कायोत्सर्ग के निम्न लाभ हैं—
१. देहजाड्य-शुद्धि—श्लेष्म आदि दोषों के नाश होने से शरीर की जड़ता का नाश।
२. मतिजाड्य-शुद्धि—जागरूकता के कारण बुद्धि की जड़ता का नाश।
३. सुख-दु:ख तितिक्षा—सुख-दु:ख सहने की शक्ति का विकास।
४. अनुप्रेक्षा—अनित्य आदि भावनाओं का अभ्यास।
५. एकाग्रता—एकाग्रता के कारण शुभ ध्यान का अवसर।
९९६/२. अन्तर्मुहूर्त्त१ तक चित्त को एकाग्र रखना ध्यान है। ध्यान चार प्रकार का होता है—१. आर्त्त २. रौद्र ३. धर्म्य ४. और शुक्ल।
१. दो घड़ी का एक मुहूर्त्त होता है। दो समय से लेकर दो समय कम का समय अन्तर्मुहूर्त्त कहलाता है।
९९६/३. प्रथम दो ध्यान—आर्त्त और रौद्र संसार बढ़ाने वाले हैं तथा शेष दो-धर्म्य और शुक्लध्यान मुक्ति के हेतु हैं। यहां धर्म्य और शुक्ल ध्यान का ही अधिकार है, आर्त्त और रौद्र का नहीं।
९९६/४, ५. ध्यान में निम्न बातें विमर्शनीय हैं—
• ध्याता—प्राणातिपात आदि आस्रव द्वारों का संवरण करने वाला।
• क्षेत्र—कोलाहल आदि बाधा तथा पत्थर, कांटे आदि से रहित स्थान।
• आसन—स्थिर होकर खडे़ होना, बैठना या सोना।
• आलम्बन—चेतन या अचेतन वस्तु, श्रुत, अर्थ, द्रव्य या उसकी पर्याय में मन का सघन योग।
९९६/६. जो कोई ध्यान को मानसिक परिणाम बताता है, वह यथार्थ नहीं है, क्योंकि जिनोपदिष्ट दृष्टि से ध्यान मन, वचन और काय—इन तीनों योगों में होता है।
९९६/७, ८. शरीर में वात, पित्त और कफ—इन तीन धातुओं में जिस समय जो उत्कट होती है, वह कुपित कहलाती है। इसका अर्थ यह नहीं है कि उस समय दूसरी दो धातुओं का अस्तित्व नहीं है। इसी प्रकार तीनों योगों में जिस समय जो शुभ योग उत्कट होता है, उसी का निर्देश किया जाता है, दूसरे योग दो भी हो सकते हैं, एक भी हो सकता है और नहीं भी होता है।२
२. हाटी. २ पृ. १८९; केवलिन: वाचि उत्कटायां कायोऽप्यस्ति अस्मदादीनां तु मन: कायो न वेति, केवलिन: शैलेश्यवस्थायां काययोगनिरोधकाले स एव केवल इति-केवली के वाग्योग की उत्कटता की स्थिति में काययोग भी रहता है। छद्मस्थ के वाग्योग की उत्कटता के समय मनोयोग और काययोग हो भी सकता है और नहीं भी। केवली जब शैलेशी (पर्वत की भांति अडोल) अवस्था में होते हैं, तब उनके केवल कायनिरोध ही रहता है।
टीकाकार के अनुसार इस गाथा का तात्पर्य है कि शुभ योगों की उत्कटता और निरोध दोनों ही ध्यान हैं।
९९६/९. जैसे मन में अध्यात्म होता है, वैसे ही वचन और शरीर में भी अध्यात्म होता है। काय, वचन और मन-इन तीनों को एकाग्र करना अध्यात्म है।३
३. हाटी २ टी पृ.१९०; भंगियश्रुतं गुणंतो वट्टति तिविहे वि झाणम्मि त्ति—भंगिक श्रुत का परावर्तन करने वाला विशिष्ट मुनि तीनों प्रकार के ध्यानों में प्रवर्तित होता है।
९९६/१०. यदि किसी वस्तु में चित्त को एकाग्र करना या निरोध करना मानसिक ध्यान है तो वाणी और काया को एकाग्र करना अथवा निरोध करना भी वाचिक और कायिक ध्यान है।१
१. एकाग्रतापूर्वक शरीर की चचंलता का निरोध करना कायिक ध्यान, भाषा का निरोध करना वाचिक ध्यान तथा अकुशल भावों का निरोध मानसिक ध्यान है।
९९६/११. मार्गदर्शक द्वारा बताए गए रास्ते पर चलता हुआ नरपति 'यह राजा जा रहा है' इस प्रकार लोक में प्रसिद्ध होता है। शेष उसके अनुगामी होते हैं।
९९६/१२. जैसे प्रथम प्रकार के अनन्तानुबंधी२ क्रोध की उदयावस्था में शेष तीनों (अप्रत्याख्यान, प्रत्याख्यान और संज्वलन क्रोध) का भी अस्तित्व रहता है। इन तीनों का अस्तित्व नहीं हैं, ऐसी बात नहीं है, लेकिन प्रधानता के आधार पर उसी का उल्लेख किया जाता है। इसी प्रकार वाचिक और कायिक ध्यान के बारे में जानना चाहिए।
२. ग्रंथकार ने लौकिक (गा. ९९६/११) और लोकोत्तर (९९६/१२) उदाहरण द्वारा कायिक, वाचिक और मानसिक ध्यान में मानसिक ध्यान की प्रधानता का निर्देश किया है।
९९६/१३. 'मेरा शरीर कंपित न हो' ऐसा सोचकर निश्चल होने वाले के कायिक ध्यान होता है। इसी प्रकार मन का निरोध करने वाले के मानसिक ध्यान होता है।
९९६/१४. (शिष्य प्रश्न उपस्थित करता है) जिस प्रकार काया और मन के निरोध को ध्यान कहा जाता है, वैसे ही वचन के विषय में यह बात नहीं कही जाती, अत: वाचिक ध्यान नहीं हो सकता, इसमें विशेष बात क्या है?३
३. यहां प्रश्नकर्ता का तात्पर्य यह है कि मन और काया की भांति वचन सदा प्रवृत्त नहीं होता, अत: निरोध का अभाव होने से वाचिक ध्यान नहीं होता।
९९६/१५. 'मेरा शरीर कंपित न हो' इस प्रकार शरीर का निष्प्रकंप होना शारीरिक ध्यान है, वैसे ही असंयत भाषा का परिहार करना वाचिक ध्यान है।
९९६/१६. इस प्रकार की भाषा बोलनी चाहिए और इस प्रकार की भाषा नहीं बोलनी चाहिए-इस प्रकार दशवैकालिक के 'वाक्य' अध्ययन के अनुसार बोलने वाले के वाचिक ध्यान होता है।
९९६/१७. भंगिकश्रुत४ का गुणन करने वाला मुनि तीनों प्रकार के ध्यान में प्रवृत्त होता है। उसका मन भंगिक श्रुत में नियेाजित होता है। वचन से उच्चारण तथा अंगुलियों से उसका गुणन करता है।
४. हाटी २ पृ. १९०-भंगिकश्रुतं दृष्टिवादान्तर्गतमन्यद् वा तथाविधं-दृष्टिवाद का अंश या विकल्पप्रधान श्रुत भंगिकश्रुत कहलाता है।
९९७. खड़े होकर धर्म्य और शुक्ल-इन दो ध्यानों में प्रवृत्त होना उच्छ्रित-उच्छ्रित कायोत्सर्ग है।
९९८. खड़े होकर धर्म्य और शुक्ल अथवा आर्त्त और रौद्र किसी प्रकार के ध्यान में प्रवृत्त नहीं होना द्रव्यत: उच्छ्रित कायोत्सर्ग है।
९९८/१. प्रचलायमान५ और सुषुप्त अव्यापारित चित्त वाला होता है, वह जागता हुआ भी न शुभ ध्यान में प्रवृत्त होता है और न ही अशुभ ध्यान में।
५. थोड़ा सोता हुआ व्यक्ति प्रचलायमान कहलाता है।
९९८/२. नवजात, मूर्च्छित, अव्यक्त, मत्त और सुप्त-इनका चित्त प्राय: स्थगित और अव्यक्त होता है।
९९८/३. गाढ आलम्बन में संलग्न तथा निष्प्रकम्प चित्त ही ध्यान होता है। आलम्बन में मृदुभावना से संलग्न, अव्यक्त और बिभ्रान्त अर्थात् अनवस्थित चित्त ध्यान नहीं कहलाता।
९९८/४. जिस अग्नि में कुछ उष्मा शेष है, वह ईंधन प्राप्त होने पर पुन: जल उठती है। इसी प्रकार अव्यक्त चित्त भी पुन: व्यक्त हो जाता है।
९९८/५. (शिष्य प्रश्न उपस्थित करता है) जैसा कि पहले कहा गया कि चित्त की एकाग्रता ध्यान है। फिर शरीर, वाणी और मन-इन तीनों आलम्बनों से युक्त चित्त अनेकाग्र होगा, अत: वह चित्त तो हो सकता है, पर ध्यान नहीं हो सकता।
९९८/६. (आचार्य उत्तर देते हैं) व्यक्ति मन के साथ जो काया तथा वचन की प्रवृत्ति करता है, वह भावकरण (भावक्रिया)१ है। मन से रहित कोई भी क्रिया द्रव्यकरण (द्रव्यक्रिया) है।
१. हाटी २ पृ. १९१; भावकरणं च ध्यानं....इहानेकाग्रतैव नास्ति सर्वेषामेव मन:प्रभृतीनामेकविषयत्वात् तथाहि स यद् मनसा ध्यायति, तदेव वाचाऽभिधत्ते तत्रैव च कायक्रियेति-टीकाकार के अनुसार भावकरण ही ध्यान है। मन, वचन और काया की ध्यानावस्था में उनका प्रवर्त्तन अनेक विषयगत नहीं, अपितु एक ही विषयगत होता है, अत: वह ध्यान ही है, क्योंकि उसमें जो मन से ध्यान करता है, वही वचन से बोलता है तथा वही कायक्रिया होती है।
९९८/७. (शिष्य जिज्ञासा प्रस्तुत करता है) यदि आपको यह बात मान्य है कि चित्त (अन्तर्मुहूर्त्त तक चित्त की एकाग्रता) ही ध्यान है तो फिर ध्यान को भी चित्त मानना होगा। यदि 'चित्त ही ध्यान है' यह बात मान्य नहीं है तो फिर ध्यान केवल चैतसिक ही नहीं, उससे भिन्न भी है।
९९८/८. (आचार्य उत्तर देते हैं) चित्त ही ध्यान है, यह नियमत: कहा जा सकता है, किन्तु चित्त ध्यान होता भी है और नहीं भी होता। जैसे खदिर वृक्ष होता है, किन्तु वृक्ष खदिर हो भी सकता है और नहीं भी होता।
९९९. खड़े होकर आर्त्त और रौद्र—ये दो ध्यान करना द्रव्यत: उच्छ्रित और भावत: निषण्ण कायोत्सर्ग है।
१०००. बैठकर धर्म्य और शुक्ल—इन दो ध्यानों में संलग्न होना निषण्ण-उच्छ्रित२ कायोत्सर्ग है।
२. • बैठकर कायोत्सर्ग करना द्रव्यत: निषण्ण कायोत्सर्ग है। • धर्म्य शुक्ल ध्यान करना भावत: उच्छ्रित कायोत्सर्ग है।
१००१. बैठकर धर्म्य, शुक्ल अथवा आर्त्त, रौद्र—चारों ध्यानों में किसी ध्यान में संलग्न नहीं होना निषण्ण कायोत्सर्ग है।
१००२. बैठकर आर्त्त और रौद्र ध्यान में संलग्न होना निषण्ण-निषण्ण३ कायोत्सर्ग है।
३. बैठकर कायोत्सर्ग करना द्रव्यत: निषण्ण तथा आर्त्त रौद्र ध्यान करना भावत: निषण्ण कायोत्सर्ग है।
१००३. सोकर धर्म्य और शुक्ल ध्यान में संलग्न होना निपन्न-उच्छ्रित४ कायोत्सर्ग है।
४. सोकर कायोत्सर्ग करना द्रव्यत: निपन्न तथा धर्म्य—शुक्ल ध्यान करना भावत: उच्छ्रित कायोत्सर्ग है।
१००४. सोकर धर्म्य-शुक्ल तथा आर्त्त-रौद्र-इन चारों में किसी ध्यान में संलग्न नहीं होना निपन्न कायोत्सर्ग है।
१००५. सोकर आर्त्त और रौद्र ध्यान में संलग्न होना निपन्न-निपन्न५ कायोत्सर्ग है।
५. सोकर कायोत्सर्ग करना द्रव्यत: निपन्न तथा आर्त्त रौद्र ध्यान करना भावत: निपण्ण कायोत्सर्ग है।
१००६. जो साधु असमर्थ है, वह बैठकर कायोत्सर्ग करे। यदि बैठकर करने में भी असमर्थ है तो सोकर करे। यदि उपाश्रय का स्थान संकीर्ण हो अथवा साधु गुरु की वैयावृत्य आदि में संलग्न हो तो समर्थ होते हुए भी बैठकर कायोत्सर्ग करे।
१००७. कायोत्सर्ग मोक्षमार्ग के रूप में उपदिष्ट है, यह जानकर धीर मुनि दैवसिक आदि१ अतिचारों को जानने के लिए (चेष्टा) कायोत्सर्ग करते हैं।
१. आदि शब्द से रात्रिक अतिचार की आलोचना भी सम्मिलित है।
१००८. शयन, आसन, अन्न, पानी, चैत्य२, यति३, शय्या४, कायिकी५ (प्रस्रवण), उच्चार (मल), समिति, भावना६ और गुप्ति-इन विषयों में विपरीत आचरण करना अतिचार है।
२. हाटी. २ पृ. १९३,१९४-चैत्यविषयं वितथाचरणम- विधिना वंदने अकरणे-चैत्य विषयक वितथ आचरण का अर्थ है—अविधि से वंदना करना।
३. हाटी २ पृ १९४; यतिविषयं च वितथाचरणं यथार्हं विनयाद्यकरणम्—साधुओं के प्रति विनय आदि नहीं करना यति वितथाचरण है।
४. हाटी २ पृ. १९४; शय्या वसतिरुच्यते तद्विषयं वितथाचरण मविधिना प्रमार्जनादौ स्त्र्यादिसंसक्तायां वा वसतौ-यहां शय्या का अर्थ वसति है। उसका सम्यक् प्रमार्जन नहीं करना अथवा स्त्री, पशु आदि से संपृक्त वसति में रहना शय्या विषयक वितथ आचरण है।
५. हाटी २ पृ १९४; कायिकीवितथाचरणं चास्थण्डिले कायिकी व्युत्सृजत: स्थण्डिले वाऽप्रत्युप्रेक्षितादौ- कायिकी से सम्बन्धित वितथाचरण का अर्थ है— अस्थण्डिल भूमि में कायिकी का व्युत्सर्ग तथा स्थण्डिल भूमि का प्रत्युप्रेक्षण नहीं करना।
६. अनित्य आदि बारह भावना तथा पंच महाव्रत की पच्चीस भावना के सम्बन्ध में वितथ-आचरण।
१००९. प्रात:काल कायोत्सर्ग में स्थित होकर मुनि मुखवस्त्रिका आदि उपधियों के (अविधि प्रत्युपेक्षण, अप्रत्युपेक्षण सम्बन्धी दैवसिक) अतिचारों का अवलोकन करे। सभी अतिचारों की स्मृति करने के पश्चात् हृदय में उन दोषों को स्थापित करे, उनकी स्मृति करे।
१०१०. दोषों को हृदय में याद करके यथाक्रम७ से उनकी आलोचना करे। जब तक गुरु कायोत्सर्ग सम्पन्न न करे, तब तक आन-प्राण को सूक्ष्म करके धर्म्य और शुक्ल ध्यान का अभ्यास करे।
७. हाटी. २ पृ. १९४-टीकाकार के अनुसार यथाक्रम का अर्थ है—प्रतिसेवना और आलोचना के अनुक्रम से आलोचना करना। प्रतिसेवना की अनुलोमता का अर्थ है कि जैसी प्रतिसेवना की है, उसको वैसे ही बताना तथा आलोचनानुक्रम का अर्थ है पहले लघु दोषों की तथा बाद में गुरु दोषों की आलोचना करना।
१०११. दैवसिक, रात्रिक, पाक्षिक, चातुर्मासिक और सांवत्सरिक-इन पांचों प्रतिक्रमणों में एक-एक के तीन-तीन विकल्प८ होते हैं।
८. हाटी. २ पृ. १९४; सामायिकं कृत्वा कायोत्सर्गकरणं, सामायिकमेव कृत्वा प्रतिक्रमणं, सामायिकमेव कृत्वा पुन: कायोत्सर्गम्-१. सामायिक करके कायोत्सर्ग करना २. सामायिक करके प्रतिक्रमण करना ३. सामायिक करके पुन: कायोत्सर्ग करना।
१०१२. (शिष्य प्रश्न पूछता है)—प्रथम बार सामायिक में कायोत्सर्ग करके दूसरी बार प्रतिक्रमण में कायोत्सर्ग किया जाता है। फिर तीसरी बार सामायिक करके फिर कायोत्सर्ग किया जाता है। इस प्रकार दूसरी और तीसरी बार कायोत्सर्ग क्यों किया जाता है?
१०१३. (आचार्य उत्तर देते हैं) समभाव में स्थित मुनि कायोत्सर्ग करके गुरु के पास अतिचारों का प्रतिक्रमण करता है। इसी प्रकार समभाव में स्थित रहकर वह कायोत्सर्ग में तीसरी सामायिक करता है।
१०१४. स्वाध्याय, ध्यान, तप, औषधि, उपदेश, स्तुतिपद, आज्ञा और संतों के गुणोत्कीर्तन में पुनरुक्ति दोष नहीं होता।
१०१५, १०१६. 'मिच्छामि दुक्कडं' पद की व्याख्या-'मि' का अर्थ है—मृदुता, मार्दव (मृदुता अर्थात् काया की ऋजुता और मार्दव अर्थात् भावों की ऋजुता), 'छ' अर्थात् दोषों का छादन, 'मि' का अर्थ है—चारित्र रूपी मर्यादा में स्थित होना, 'दु' का अर्थ है—दुष्कृतकारी अपनी आत्मा की निन्दा करना, 'क्क' का अर्थ है—जो मैंने पापपूर्ण अनुष्ठान किया है, 'ड' का अर्थ है—उसका उपशम से अतिक्रमण करता हूं। यह 'मिच्छामि दुक्कडं'-मिथ्यादुष्कृत पद का संक्षेप में अक्षरार्थ है। इसका भावार्थ है—काया और भावों की ऋजुता से मर्यादा में अवस्थिति, पापकारी अनुष्ठान की निंदा तथा उपशम के द्वारा उसका अतिक्रमण।
१०१७. जैसे शकट एवं रथ का चक्र तथा गृह का आंगण भग्न होने पर उसे सांधा जाता है, वैसे ही मूलगुण१ और उत्तरगुणों के खंडित२ और विराधित३ होने पर आलोचना आदि से उन्हें संस्कृत करना उत्तरकरण४ है।
१. हाटी २ पृ १९५; प्राणातिपात आदि की निवृत्ति मूलगुण तथा पिण्डविशुद्धि आदि उत्तरगुण हैं।
२,३. हाटी. २ पृ. १९५; खंडिता:—सर्वथा भग्ना: विराधिता:— देशत: भग्ना—खंडित अर्थात् सर्वथा भग्न, विराधित अर्थात् देशत: भग्न।
४. आवचू २ पृ २५०, २५१; उत्तरकरणं णाम तस्स पुव्वं आलोयणादि कतं, इमं पुण काउस्सग्गकरणं उत्तरकरणं— चूर्णिकार के अनुसार जिन अतिचारों की आलोचना, निंदा आदि कर ली, उन पाप कर्मों का नाश करने के लिए कायोत्सर्ग करना उत्तरकरण है।
हाटी २ पृ १९५-टीकाकार के अनुसार अतिचारों की आलोचना करके पुन: उसका संस्करण करना उत्तरकरण है।
१०१८. जो पाप कर्मों को छिन्न करता है तथा बहुलता से चित्त-आत्मा का विशोधन करता है, वह प्रायश्चित्त है।
१०१९. शोधि दो प्रकार की होती है—द्रव्य और भाव। शल्य भी द्रव्य और भाव५ भेद से दो प्रकार का होता है। सब पाप कर्म संसार में भ्रमण करवाने वाले हैं।
५. माया, छल, कपट आदि भाव शल्य हैं।
१०२०. आभिग्रहिक अर्थात् अभिग्रह पूर्वक (अभिभव) कायोत्सर्ग करने वाला व्यक्ति भी श्वास का निरोध नहीं करता है। फिर चेष्टा कायोत्सर्ग करने वाला श्वास का निरोध कैसे करेगा? श्वास के निरोध से तत्काल मरण हो जाता है, अत: यतनापूर्वक सूक्ष्म श्वास लेना चाहिए।
१०२१. खांसी, छींक और जम्भाई लेने से अंदर की तीव्र और उष्ण हवा बाहर की वायुकाय की शस्त्र न बने, मच्छर न मरें, इसलिए कायोत्सर्ग में खांसी आदि करते समय मुख के आगे हाथ लगाना चाहिए।६ खांसी, छींक आदि रोकने से असमाधि तथा मरण भी संभव है।
६. हाटी. २ पृ. १९५-खांसी आदि के समय श्लेष्म आने से उसमें अभिहत होकर मच्छर मर सकते हैं तथा मुख के अंदर मच्छर आदि जीव प्रवेश कर सकते हैं।
१०२२. अधोवात और ऊर्ध्ववात के शब्द में यतना रखनी चाहिए। उसका निरोध नहीं करना चाहिए। डकार लेते समय मुंह पर हाथ देना चाहिए तथा चक्कर१ और मूर्च्छा आने पर बैठ जाना चाहिए (जिससे गिरने पर आत्मविराधना न हो।)
१. आवचू २ पृ. २५२; भमली-आकस्मिकी शरीरभ्रमि:।
१०२३. वीर्य२ और योग से युक्त होने के कारण शरीर में सूक्ष्म और बादर संचार होते रहते हैं। शरीर के बाहर रोमाञ्च, उत्कम्पन आदि तथा अंदर श्लेष्म और वायु आदि का संचार होता रहता है।
२. हाटी. २ पृ. १९५; वीर्यं वीर्यान्तरायक्षयोपशमक्षयजं खल्वात्मपरिणामो भण्यते-वीर्यान्तराय कर्म के क्षय एवं क्षयोपशम से उत्पन्न आत्मपरिणाम वीर्य है।
१०२४. आंख रूप को देखने में चंचल रहती है। मन की भांति उसको स्थिर करना दुष्कर होता है। आंख रूप के द्वारा स्वभावत: आकृष्ट होकर चंचल हो जाती है।
१०२५. जो कायोत्सर्ग करता है, वह निमेष के निरोध का प्रयत्न नहीं करता। निर्निमेष यत्न में उपयुक्त होने पर ध्यान नहीं हो पाता। एकरात्रिकी प्रतिमा सम्पन्न मुनि (महान् सत्त्व सम्पन्नता के कारण) निर्निमेष नयन रहकर भी ध्यान कर सकता है।
१०२६. अग्नि, छेदन, भेदन, चोर आदि३ का संभ्रम तथा सर्पदंश आदि अपवादों से मेरा कायोत्सर्ग अभग्न रहे।
३. हाटी २ पृ १९६-आदि शब्द से राजा आदि का क्षोभ गृहीत है।
१०२६/१. कायोत्सर्ग कर्ता मुनि सूर्य के रहते ही उच्चार और प्रस्रवण भूमि की प्रतिलेखना४ करके सूर्यास्त होने पर अपने स्थान पर सामायिक करके कायोत्सर्ग करते हैं।
४. हाटी. २ पृ. १९६-मुनि बारह उच्चारभूमि और बारह प्रस्रवण भूमि तथा तीन कालभूमि की प्रतिलेखना करते हैं।
१०२६/२. यदि किसी प्रकार का व्याघात न हो तो सभी गुरु के साथ आवश्यक (प्रतिक्रमण) करते हैं। यदि श्राद्ध (श्रावक) आदि के कहने से व्याघात उत्पन्न हो गया तो गुरु बाद में आवश्यक एवं कायोत्सर्ग करते हैं।
१०२६/३. शेष मुनि शक्ति के अनुसार गुरु से पूछकर अपने स्थान पर गुरु के सामने स्थित होकर सू्त्रार्थ का स्मरण करने के लिए सामायिक के अंत में दैवसिक अतिचार का चिन्तन करते हैं।५
५. हाटी २ पृ १९६—गाथा के सम्बन्ध में मतान्तर देते हुए टीकाकार कहते हैं कि जब आचार्य सामायिक करते हैं, तब शिष्य भी सामायिक सूत्र की अनुप्रेक्षा करते हैं, फिर गुरु के साथ दैवसिक अतिचारों का चिन्तन करते हैं।
१०२६/४. जो कायोत्सर्ग करने में असमर्थ हो, बाल, वृद्ध, ग्लान या आचार्य आदि की सेवा से परिश्रान्त हो गया हो, वह विकथा आदि से रहित होकर जब तक गुरु कायोत्सर्ग में स्थित रहे, तब तक सूत्रार्थ का चिन्तन करे।
१०२६/५. अनेक प्रवृत्तियों में रत रहने के कारण मुनि जब तक प्रतिक्रमण का एक गुना चिंतन करते हैं, तब तक हलन-चलन और चेष्टा से रहित होने के कारण गुरु दुगुना चिन्तन कर लेते हैं।
१०२६/६. कायोत्सर्ग की समाप्ति पर मुनि क्रमश: नमस्कार महामंत्र, चतुर्विंशतिस्तव का उच्चारण करे। फिर कृतिकर्म—वंदना करके गुरु के पास आलोचना एवं प्रतिक्रमण करे। पुन: गुरु का कृतिकर्म करके दुरालोचित एवं दुष्प्रतिक्रान्त के लिए कायोत्सर्ग करे।१
१. हाटी २ पृ. १९७-टीकाकार ने इस गाथा की विस्तृत व्याख्या की है। शिष्य कायोत्सर्ग की सम्पन्नता नमस्कार मंत्र से करते हैं, फिर जिन ऋषभ आदि तीर्थंकरों ने तीर्थ की स्थापना की, उनका गुणोत्कीर्तन करते हैं। तत्पश्चात् गुरु के शरीर का प्रमार्जन करके त्रिकरण शुद्धि से उनके प्रति कृतिकर्म करते हैं। कृतिकर्म करके दोनों हाथ जोड़कर अर्द्ध अवनत काय से पूर्व चिंतित दोषों का संयत भाषा में बढ़ते संवेग से भयमुक्त होकर अपनी विशुद्धि के लिए आलोचना करते हैं। दोषों की आलोचना करके गुरु से प्रायश्चित्त प्राप्त कर शिष्य समभावपूर्वक प्रतिक्रमण करते हैं। प्रतिक्रमण करके क्षामणा के निमित्त गुरु का कृतिकर्म करते हैं। क्षमायाचना करके दुरालोचित एवं दुष्प्रतिक्रान्त का चारित्र-विशोधि के लिए कायोत्सर्ग करते हैं।
१०२६/७. यह चारित्र-शुद्धि सम्बन्धी कायोत्सर्ग है। तीसरा कायोत्सर्ग दर्शन-शुद्धि के निमित्त, चौथा कायोत्सर्ग श्रुतज्ञान सम्बन्धी तथा उसके पश्चात् सिद्धों की स्तुति एवं कृतिकर्म किया जाता है।२
२. आवनि १०२६/७ हाटी. २ पृ. १९६-९८-चारित्र- उत्सर्ग चारित्र सम्बन्धी अतिचार की विशुद्धि के लिए किया जाता है। यह पांच श्वासोच्छ्वास परिमाण होता है। फिर दर्शन-विशोधि के लिए चतुर्विंशतिस्तव का उत्कीर्तन किया जाता है। यह पच्चीस श्वासोच्छ्वास प्रमाण तीसरा कायोत्सर्ग है। फिर श्रुतज्ञान की वृद्धि के लिए तथा अतिचार की विशोधि के लिए नमस्कारपूर्वक स्तुति पढ़ी जाती है। फिर मंगल के लिए सिद्धों की स्तुति की जाती है।
१०२६/८. राजा की आज्ञा से प्रेषित व्यक्ति राजा को प्रणाम करके जाते हैं और प्रणामपूर्वक पुन: आज्ञा निवेदित (समर्पित) करते हैं। इसी प्रकार सुकृत कृतिकर्म है—गुरु को वंदना कर प्रतिक्रमण करना और प्रतिक्रमण के बाद पुन: गुरु को वंदना करना। गुरु के स्तुतिग्रहण के पश्चात् तीन वर्धमान स्तुतियां होती है३-(सिद्ध- स्तुति, अर्हत्-स्तुति, गुरु-स्तुति)।
३. इस गाथा का शब्दानुवाद संभव नहीं था, अत: टीका और चूर्णि की व्याख्या के आधार पर इसका भावानुवाद किया है।
१०२६/९. निद्रा के अभिभूत होकर अतिचार का स्मरण न किया हो अथवा अंधकार में आपस में संघट्टन न हो, इसलिए कृतिकर्म न किया हो तो इन दोषों के लिए प्रात:काल तीन कायोत्सर्ग होते हैं।
१०२६/१०. प्रथम चारित्र-शुद्धि के लिए प्रत्यूष (सूर्योदय से पूर्व) के समय तीन कायोत्सर्ग किए जाते हैं तथा दूसरा दर्शन-विशुद्धि के लिए (चतुर्विंशतिस्तव का कायोत्सर्ग) होता है। तीसरा कायोत्सर्ग श्रुतज्ञान के लिए होता है।४ उसमें यह चिन्तन किया जाता है—
४. हाटी २ पृ २००,२०१-अतिचारों का चिंतन करके, सिद्धों की स्तुति करके शिष्य आलोचना करता है। फिर सामायिकपूर्वक प्रतिक्रमण करता है, फिर वंदन पूर्वक क्षमायाचना करता है उसके बाद का चिन्तन गाथा (१०२६/११) में है।
१०२६/११. तीसरे कायोत्सर्ग में साधु रात्रि में हुए अतिचारों का चिन्तन करता है। अंत में साधु चिंतन करे कि मैं कितना तप कर सकता हूं? क्या छह मास१ का तप अथवा उसमें एक दिन कम यावत् पौरुषी नमस्कारसहिता (नवकारसी) कर सकता हूं-(वह अपनी शक्ति के अनुसार तप करे।)
१. आवचू २ पृ २६४-चूर्णिकार ने इस गाथा की विस्तृत व्याख्या की है। गुणवृद्धि के लिए यदि मुनि छह मास की तपस्या न कर सके तो सोचे कि एक दिन कम छह मास, तीन मास, दो मास, एक मास, अर्द्धमास, उपवास, आयम्बिल, एकलठाणा, एकासन, पुरिमार्ध, निर्विकृतिक, पौरुषी और अंत में नवकारसी कर सकता हूं क्या? आज की अपेक्षा कल योगवृद्धि अधिक करनी है, इस प्रकार चिन्तन करने से वीर्याचार की विराधना नहीं होती तथा आत्मा की शुद्धि होती है। साधु जिस तपस्या को करने में समर्थ होता है, उसके लिए मन में संकल्प करता है।
कुछ आचार्यों के अनुसार साधु को प्रतिदिन यह सोचना चाहिए कि मुझे आज किसका प्रत्याख्यान करना है। यदि उपवास में आवश्यक आदि योगों को सम्यक् रूप से कर सके तो उपवास करे। यदि यह संभव न हो तो पुरिमार्ध, आयम्बिल, एकलठाणा करे। यदि यह भी संभव न हो तो निर्विगय, पौरुषी आदि करे। यह सारा प्रत्याख्यान गुरु की वंदना पूर्वक होता है। प्रत्याख्यान के पश्चात् मंद स्वर में तीन स्तुति करनी चाहिए।
१०२६/१२. (जब शिष्य आचार्य से क्षमायाचना कर लेते हैं) तब आचार्य कहते हैं—मैं भी तुम सबसे क्षमायाचना करता हूं। मैं भी तुम्हारे साथ यथारात्निकों को वंदन करता हूं। (सारणा-वारणा करने के पश्चात् आचार्य कहते हैं) जो कुछ मैंने किया है, वह सारा आचार्य का अनुशासन है, मेरा कुछ भी नहीं है। तुम सब संसार-समुद्र के निस्तारक बनो-यही गुरु का वचन है।
१०२७. दैवसिक, रात्रिक, पाक्षिक, चातुर्मासिक और वार्षिक प्रतिक्रमण में नियत श्वासोच्छ्वास प्रमाण कायोत्सर्ग होते हैं, शेष में अनियत कायोत्सर्ग होते हैं।
१०२८. एक उच्छ्वास का कालमान है—श्लोक के एक पाद का स्मरण। इस प्रकार कायोत्सर्ग से कालप्रमाण जानना चाहिए।
१०२९,१०३०. सायंकालीन कायोत्सर्ग में श्वासोच्छ्वास का परिमाण सौ२, प्रात:कालीन में पचास, पाक्षिक में तीन सौ, चातुर्मासिक में पांच सौ और वार्षिक में १००८ (श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग) होता है। इस प्रकार दैवसिक प्रतिक्रमण के चार, रात्रिक के दो, पाक्षिक के बारह, चातुर्मासिक के बीस और वार्षिक प्रतिक्रमण के ४० उद्योतकर (लोगस्स) होते हैं।
२. कायोत्सर्ग में 'चंदेसु निम्मलयरा' तक के पाठ में पच्चीस चरण होते हैं। एक उच्छ्वास में एक चरण का स्मरण होता है।
१०३१. (चार उच्छ्वासों में एक श्लोक का चिंतन होता है।) इस परिमाण से दैवसिक प्रतिक्रमण में पच्चीस, रात्रिक में साढ़े बारह, पाक्षिक में पचहत्तर, चातुर्मासिक में एक सौ पच्चीस और वार्षिक में दो सौ बावन श्लोक होते हैं।
१०३२. गमन (भिक्षा आदि के निमित्त अन्य ग्राम में जाना), आगमन३, विहार, सूत्र की प्रस्थापना, रात्रि में स्वप्नदर्शन तथा नौका आदि से नदी-संतरण करने पर ईर्यापथिकी प्रतिक्रमण में (पच्चीस श्वासोच्छ्वास का) कायोत्सर्ग किया जाता है।
३. यदि साधु अपने स्थान से सौ हाथ की दूरी पर जाकर लौटते हैं तो कायोत्सर्ग करना होता है। यदि इससे कम दूरी है तो कायोत्सर्ग करना आवश्यक नहीं है।
१०३२/१. सूत्र के उद्देश और समुद्देश के समय सत्तावीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग तथा अनुज्ञा, प्रस्थापना१ और काल-प्रतिक्रमण आदि२ में आठ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।
१. आवचू २ पृ. २६६, हाटी २ पृ २०४—यदि साधु किसी कार्यवश प्रस्थित हुआ है, वह बीच में स्खलित हो जाए तो आठ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करके फिर आगे जाता है। यदि दूसरी बार स्खलित होता है तो सोलह श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करता है। यदि तीसरी बार स्खलित या अपशकुन हो तो वह शुभ शकुन के लिए प्रतीक्षा करता है। टीकाकार के अनुसार उस स्थिति में किसी अन्य साधु को भेजा जाता है। यदि उसी साधु का जाना अनिवार्य हो तो अर्हद् देव को वंदना करके सामने एक साधु को करके किसी अन्य साधु के साथ जाता है।
२. हाटी २ पृ २०४—आदि शब्द से कालग्रहण, प्रस्थापना और भिक्षाचर्या का ग्रहण है। कुछ आचार्य मानते हैं कि श्रुत-परावर्तन में पच्चीस श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग होता है।
१०३२/२. अकाल में स्वाध्याय करने, गलत विधि से ज्ञान देने आदि३ में तथा वाचना देते समय, समनुज्ञा४ और समुद्देश५ के समय भी कायोत्सर्ग करना चाहिए।
३. टीकाकार के अनुसार आदि शब्द से श्रुत की अवहेलना आदि का ग्रहण करना चाहिए।
४. समनुज्ञा-गुरु द्वारा कहना कि इसे अच्छी तरह धारण करो, दूसरों को पढ़ाओ आदि।
५. समुद्देश-गुरु द्वारा कहना कि इस पाठ को स्थिर और परिचित करो।
१०३२/३. (शिष्य जिज्ञासा करता है) भंते! वाचना देने में प्रवृत्त मुनि को श्रुत का अतिक्रमण न होने पर भी कायोत्सर्ग करना होता है। अकृत दोष के लिए यह कायोत्सर्ग का व्यर्थ विधान क्यों किया गया?
१०३२/४. कायोत्सर्ग पाप का निराकरण करने वाला तथा मंगल रूप है। मंगल का अनुष्ठान न करने पर स्वाध्याय में कहीं विघ्न न आ जाए, इसलिए वाचना के प्रारम्भ में मंगल अनुष्ठान किया जाता है।
१०३२/५. स्वप्न में प्राणिवध, मृषावाद, अदत्तादान, मैथुन६ और परिग्रह का सेवन करने पर पूरे सौ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना होता है।
६. आवचू २ पृ. २६७-स्वप्न में स्त्री के प्रति दृष्टिविपर्यास में सौ तथा स्त्री के प्रति विपरीत चिन्तन में १०८ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना होता है।
१०३२/६. एक उच्छ्वास का कालमान है—श्लोक के एक पाद का स्मरण। इस प्रकार कायोत्सर्ग से कालप्रमाण जानना चाहिए।
१०३२/७. जो मुनि समर्थ होते हुए भी माया के वशीभूत होकर कायोत्सर्ग तथा अन्य तप नहीं करता, उसके अनिर्जरित शेष कर्मों का दूसरा कौन व्यक्ति अनुभव करेगा? उसे ही कर्मो का फल अनुभव करना होगा।
१०३३. मुनि माया से रहित होकर विशेष रूप से अपनी अवस्था और बल के अनुरूप स्थाणु की भांति खड़े होकर कायोत्सर्ग करे।७
७. शारीरिक असामर्थ्य की स्थिति में जब तक खड़ा रह सके, तब तक खड़े-खड़े कायेात्सर्ग करे, उसके पश्चात् बैठकर कायोत्सर्ग करे। इसमें भी असमर्थ हो तो लेटकर कायोत्सर्ग करे।
१०३३/१. अवस्था और बल के आधार पर मुनि के चार भंग होते हैं—
१. तरुण और बलवान्।
२. तरुण और दुर्बल।
३. स्थविर और बलवान्।
४. स्थविर और दुर्बल।
इन चारों भंगों में मुनि यथाशक्ति कायोत्सर्ग करता है।१
१. आवभा २३५,२३६-आवश्यक भाष्यकार ने इस प्रसंग की दुष्ट बैल से व्याख्या की है। तीस वर्ष का साधु सत्तर वर्ष के साधु के साथ तुलना करके बैठकर कायोत्सर्ग करता है, वह मुनि माया के वशीभूत होकर सम्यक् प्रकार से कायेात्सर्ग नहीं करता, उसके माया-प्रत्ययिक कर्म का बंध होता है तथा वह कायोत्सर्ग के क्लेश को निष्फल कर देता है।
१०३४. कायोत्सर्ग करते समय मुनि नींद लेता है, सूत्र या अर्थ विषयक पृच्छा करता है, कांटा निकालने लगता है, मल या मूत्र विसर्जन के लिए चला जाता है, धर्मकथा में प्रवृत्त हो जाता है, रोगी होने का बहाना करता है, यह सब मायापूर्ण अनुष्ठान है।
१०३४/१. शिष्य गुरु के कायोत्सर्ग में स्थित होने पर स्वयं वहां स्थित हो, गुरु के द्वारा कायोत्सर्ग सम्पन्न करने पर स्वयं कायोत्सर्ग सम्पन्न करे। अधिक शक्ति वाले तरुण मुनि विशेष रूप से कायोत्सर्ग करें।
१०३५. मुनि पंजों के बीच चार अंगुल का अन्तर रखकर, दाएं हाथ में मुखवस्त्रिका तथा बाएं हाथ में रजोहरण धारण करके शरीर की प्रवृत्ति एवं परिकर्म का व्युत्सर्ग करके कायोत्सर्ग करे।
१०३६,१०३७. कायोत्सर्ग के इक्कीस दोष इस प्रकार हैं—
१. घोटक-अश्व की भांति पैरों को विषम स्थिति में रख कर कायोत्सर्ग करना।
२. लता-हवा से प्रेरित लता की भांति प्रकम्पित होकर कायोत्सर्ग करना।
३. स्तम्भ—खंभे का सहारा लेकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
४. कुड्य—भींत का सहारा लेकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
५. माल—ऊपर की छत से शिर को सटाकर कायोत्सर्ग करना।
६. शबरी—वस्त्र रहित भीलनी की भांति अपने गुह्य प्रदेश को हाथों से ढककर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
७. वधू—कुलवधू की भांति सिर झुकाकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
८. निगड़—निगड़बद्ध व्यक्ति की भांति पैरों को सटाकर या चौड़ा करके खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
९. लम्बोत्तर—चोलपट्ट को अविधि से नाभि के ऊपर बांधकर उसे घुटनों तक रखकर कायोत्सर्ग करना।
१०. स्तनदृष्टि—दंश-मशक आदि से बचने के लिए अथवा अज्ञान से चोलपट्ट से स्तनों को ढ़ककर या बांधकर कायोत्सर्ग करना।
११. उद्धि—दोनों पंजों को फैलाकर तथा एड़ियों को सटाकर खड़े होना बाह्य उद्धिका है। दोनों पैरों की एड़ियों को फैलाकर तथा अंगूठों को सटाकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना आभ्यन्तर उद्धिका है।
१२. संयती—सूती कपड़े अथवा कम्बल से शरीर को साध्वी की भांति ढककर कायोत्सर्ग करना।
१३. खलिन—रजोहरण स्खलित हो जाए इस रूप में आगे करके खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
१४. वायस—कौवे की भांति दृष्टि को इधर-उधर घुमाते हुए कायोत्सर्ग करना।
१५. कपित्थ—जूं आदि के भय से कपित्थ फल की भांति जंघाओं के बीच गोलाकार कपड़ा रखकर खड़े होकर कायोत्सर्ग करना।
१६. शीश-प्रकम्पन—यक्षाविष्ट व्यक्ति की भांति सिर को धुनते हुए कायोत्सर्ग करना।
१७. मूक—मूक की भांति कायोत्सर्ग में हूं हूं शब्द करना।
१८. अंगुलि—आलापकों को गिनने के लिए अंगुलियों को चालित करते हुए कायोत्सर्ग करना।
१९. भ्रू—भौंहों को नचाते हुए कायोत्सर्ग करना।
२०. वारुणी—कायोत्सर्ग में मदिरा-पान किए व्यक्ति की भांति बुदबुदाते हुए कायोत्सर्ग करना।
२१. प्रेक्षा—बंदर की भांति ओष्ठपुटों को हिलाते हुए कायोत्सर्ग करना।१
१. मूला. ६७०-७२, टी पृ ४८५-८८; मूलाचार तथा कार्तिकेयअनुप्रेक्षा की टीका में कायोत्सर्ग के निम्न ३२ दोष मिलते हैं। इनमें अधिकांश दोष आवश्यकनिर्युक्ति से मिलते हैं। कुछ अतिरिक्त दोष भी हैं—१. घोटकपाद २. लतावक्र ३. स्तम्भावष्टम्भ ४. कुड्याश्रित, ५. मालिकोद्वहन ६. शबरीगुह्यगूहन ७. श्रृंखलित ८. लम्बित ९. उत्तरित १०. स्तनदृष्टि ११. काकावलोकन १२. खलीनित १३. युगकन्धर १४. कपित्थमुष्टि १५. शीर्षप्रकम्पित १६. मूकसंज्ञा १७. अंगुलिचालन १८. भ्रूक्षेप १९. उन्मत्त २०. पिशाच २१. पूर्व- दिशावलोकन २२. आग्नेयदिशावलोकन २३. दक्षिण- दिशावलोकन २४. नैऋत्यदिशावलोकन २५. पश्चिम- दिशावलोकन २६. वायव्यदिशावलोकन २७. उत्तर- दिशावलोकन. २८. ईशानदिशावलोकन २९. ग्रीवोन्नमन ३०. ग्रीवावनमन ३१. निष्ठीवन ३२. अंगस्पर्श। भगवती आराधना की विजयोदया टीका (पृ. १६३) में इन दोषों के क्रम एवं संख्या में अंतर है।
कायोत्सर्ग के समय मुनि चोलपट्ट को नाभि के नीचे बांधे और दोनों हाथों को घुटनों तक लम्बा करके रखे। कायोत्सर्ग को नमस्कार मंत्र पूर्वक सम्पन्न करके स्तुति (नमोत्थुणं स्तोत्र) का उच्चारण करे।
१०३८. जो मनुष्य वसोले से काटने वाले और चंदन से लेप करने वाले पर समभाव रखता है२, जीवन और मरण में समता रखता है तथा देह३ के प्रति अप्रतिबद्ध होता है, उसके शुद्ध कायोत्सर्ग होता है।
२. टीकाकार ने इस संदर्भ में एक गाथा उद्धृत की है—
जो चंदणेण बाहुं, आलिंपइ वासिणा य तच्छेइ।
संथुणइ जो य निंदइ, महरिसिणो तत्थ समभावा।।
३. गाथा में 'देहे' के बाद आए 'च' शब्द से उपकरणों के प्रति अप्रतिबद्धता गृहीत है।
१०३९. देव, मनुष्य और तिर्यञ्च कृत उपसर्गों को जो समभाव से सहन करता है, उसके विशुद्ध कायोत्सर्ग होता है।
१०४०. इस लोक में कायोत्सर्ग के फल के रूप में सुभद्रा४, राजा उदितोदय५, श्रेष्ठी भार्या६, राजा सौदास७ एवं खड्ग-स्तम्भन८ के उदाहरण हैं। कायोत्सर्ग का पारलौकिक फल स्वर्गगमन या सिद्धिप्राप्ति है।
४-८. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६ कथा सं. ९०-९४।
१०४०/१. जैसे लम्बे समय तक खड़े-खड़े कायोत्सर्ग करने वाले मुनि के अंगोपांग टूटने लगते हैं, वैसे ही कायोत्सर्ग करने वाले सुविहित साधु आठ प्रकार के कर्म-समूह का भेदन कर देते हैं।९
९. आवभा २३७-कायोत्सर्ग के प्रसंग में भाष्यकार ने करकत के उदाहरण को स्पष्ट करते हुए कहा है कि जैसे करकत से लकड़ी काटी जाती है, वैसे ही कायोत्सर्ग के द्वारा सुविहित साधु कर्मों को काटते हैं।
१०४०/२. यह शरीर भिन्न है और आत्मा भिन्न है, इस प्रकार की बुद्धि का निर्माण करके तुम दु:ख और क्लेश उत्पन्न करने वाले शरीर के प्रति ममत्व का छेदन करो।
१०४०/३. इस संसार में मैंने जितने दु:खों का अनुभव किया है, उससे अत्यन्त भयानक और अतुलनीय दु:ख नरक में होते हैं।
१०४०/४. इसलिए सूत्र के सार को उपलब्ध अनासक्त मुनि को कर्मक्षय करने के लिए उग्र कायोत्सर्ग करना चाहिए।
कायोत्सर्ग निर्युक्ति समाप्त
१०४१. प्रत्याख्यान१ , प्रत्याख्याता२ और प्रत्याख्येय, परिषद् का ज्ञान, कथन-विधि और फल-प्रारम्भ में इन छह भेदों की क्रमश: व्याख्या करनी चाहिए।
१. हाटी २ पृ. २०८; प्रत्याख्यायते-निषिध्यतेऽनेन मनोवाक्कायजालेन किंचिदनिष्टमिति प्रत्याख्यानम्- टीकाकार के अनुसार मन, वचन और काया के द्वारा जो अनिष्टकारक अथवा बंधकारक प्रवृत्ति का निषेध किया जाता है, वह प्रत्याख्यान कहलाता है।
पंचा ५/२; पच्चक्खाणं नियमो चरित्तधम्मो य होंति एगट्ठा। प्रत्याख्यान, नियम और चरित्रधर्म-ये तीनों शब्द एकार्थक हैं।
आवचू २ पृ. २७२; जो अतियारो आलोयण-पडिक्कमण काउस्सग्गेहिं ण सुज्झति, सो तवेण पच्चक्खाणेण य विसोधिज्जति-जिन अतिचारों की शुद्धि, आलोचना, प्रतिक्रमण और कायोत्सर्ग के द्वारा नहीं होती, उनकी शुद्धि तप और प्रत्याख्यान से होती है।
अनुयोगद्वार (७४/१) में प्रत्याख्यान का दूसरा नाम गुणधारणा है।
२. मूलाचार में प्रत्याख्यायक, प्रत्याख्यान और प्रत्या- ख्यातव्य-यह क्रम रखा है।
१०४२. प्रत्याख्यान के छह निक्षेप हैं—१. नाम २. स्थापना ३. द्रव्य ४. अदित्सा३ ५. प्रतिषेध४ ६. भाव।५
३. हाटी २ पृ २०९-श्रमण या ब्राह्मण के आने पर कोई व्यक्ति यह कहे कि आपने जिस वस्तु की याचना की है, वह मेरी देने की इच्छा नहीं है। प्रतिषेधात्मक होने के कारण इसे अदित्सा प्रत्याख्यान के रूप में स्वीकृत किया गया है।
सामायिक निर्युक्ति की टीका में ६६६वीं गाथा की व्याख्या में टीकाकार ने अइच्छ की अतीच्छ छाया करके व्याख्या की है।
४. आवमूभा २४०; अमुगं दिज्जउ मज्झं, नत्थि ममं तं तु होइ पडिसेहो-किसी व्यक्ति के द्वारा कोई वस्तु मांगने पर कहना कि यह वस्तु मेरे पास नहीं है, यह प्रतिषेध प्रत्याख्यान है। टीकाकार ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस प्रत्याख्यान में देने की इच्छा नहीं है, यह बात नहीं है, किंतु न होने के कारण प्रतिषेध किया गया है। अत: प्रतिषेधात्मक होने के कारण यह प्रत्याख्यान ही है।
सामायिक निर्युक्ति (गा ६६५) में प्रतिषेध प्रत्याख्यान के स्थान पर क्षेत्र प्रत्याख्यान का उल्लेख है।
५. हाटी २ पृ २०९; भाव प्रत्याख्यान के भेद-प्रभेदों की मूल भाष्यकार ने विस्तृत व्याख्या की है। भाव प्रत्याख्यान के दो भेद हैं—श्रुतप्रत्याख्यान नोश्रुतप्रत्याख्यान। श्रुतप्रत्याख्यान के दो भेद हैं—पूर्वश्रुत प्रत्याख्यान २. नोपूर्वश्रुत प्रत्याख्यान। आवश्यकनिर्युक्ति में नोपूर्वश्रुत प्रत्याख्यान के स्थान पर अपूर्वश्रुत प्रत्याख्यान नाम है। पूर्वश्रुत प्रत्याख्यान में नवें प्रत्याख्यान पूर्व का समावेश होता है तथा नोपूर्वश्रुत प्रत्याख्यान में आवश्यक का प्रत्याख्यान अध्ययन तथा उपलक्षण से आतुरप्रत्याख्यान और महाप्रत्याख्यान आदि का समावेश होता है। नोश्रुतप्रत्याख्यान दो प्रकार का होता है—मूलगुण और उत्तरगुण। सर्वमूलगुण प्रत्याख्यान में पांच महाव्रत तथा देशमूलगुण प्रत्याख्यान में पांच अणुव्रतों का समावेश है। उत्तरगुण प्रत्याख्यान के भी दो भेद किए हैं—सर्वोत्तर- गुणप्रत्याख्यान तथा देशोत्तरगुणप्रत्याख्यान। सर्वोत्तरगुण प्रत्याख्यान में अनागत, अतिक्रान्त आदि दश प्रत्याख्यान तथा देशोत्तरगुण प्रत्याख्यान में तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रत का समावेश होता है।
भगवती सूत्र में श्रुतप्रत्याख्यान और नोश्रुत- प्रत्याख्यान-ये दो भेद न करके प्रत्याख्यान के दो भेद किए हैं—मूलगुण प्रत्याख्यान और उत्तरगुण प्रत्याख्यान। आगे के भेद-प्रभेदों में समानता है। देखें भग ७/२९-३५।
१०४३. प्राणिवध, मृषावाद, अदत्त, मैथुन और परिग्रह-ये श्रमणों के मूल गुण हैं। इनको तीन करण तीन योग से जानना चाहिए।
१०४४. मैं धीर पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त श्रावकधर्म की विधि को कहूंगा। सुविहित गृहस्थ भी इसका पालन करके सुखों का अनुभव करते हैं।
१०४५-४७. सामान्यत: श्रावक दो प्रकार के होते हैं—१. अभिग्रह सहित (व्रत सम्पन्न) और अभिग्रह रहित (सम्यग्दर्शन सम्पन्न)। त्याग की दृष्टि से इनका विभाग करने से श्रावक आठ प्रकार के होते हैं—
१. दो करण तीन योग से त्याग करने वाला।
२. दो करण दो योग से त्याग करने वाला।
३. दो करण एक योग से त्याग करने वाला।
४. एक करण तीन योग से त्याग करने वाला।
५. एक करण दो योग से त्याग करने वाला।
६. एक करण एक योग से त्याग करने वाला।
७. उत्तर गुणों का प्रत्याख्यान करने वाला।
८. अविरत अर्थात् त्याग नहीं करने वाला।१
१. भगवती सूत्र (८/५) में गृहस्थ श्रावक के लिए तीन करण तीन योग से प्रत्याख्यान करने का उल्लेख मिलता है। टीकाकार ने एक प्रश्न उपस्थित किया है कि आगम में इस बात का उल्लेख है, फिर निर्युक्तिकार ने इसका उल्लेख क्यों नहीं किया? इसका स्पष्टीकरण करते हुए टीकाकार (हाटी २ पृ २१०) कहते हैं कि यह विशिष्ट अवस्था की बात है। वे विशेष स्थितियां ये हो सकती हैं—
१. जो श्रावक प्रव्रजित होने का इच्छुक है, पुत्र-पालन आदि की दृष्टि से वह प्रव्रजित न होकर घर में रहकर ११ वीं उपासक प्रतिमा को स्वीकार करता है, उसका प्रत्याख्यान तीन करण तीन योग से हो सकता है।
२. वह अप्राप्य वस्तु का नवकोटि से त्याग कर सकता है, जैसे-स्वयंभूरमण समुद्र के मत्स्य को मारने का त्याग। मनुष्य क्षेत्र से बाहर के हाथी-दांत, व्याघ्र चर्म के उपयोग का प्रत्याख्यान।
३. वह स्थूल प्राणातिपात, स्थूल मृषावाद आदि का नवकोटि से परित्याग कर सकता है, जैसे-हाथी, सिंह आदि को मारने का त्याग।
४. वह अप्रयोजनीय वस्तु का नवकोटि से त्याग कर सकता है, जैसे-काक के मांस को खाने का त्याग।
१०४८, १०४९. कोई श्रावक पांच, चार, तीन, दो अथवा एक व्रत को ग्रहण करता है अथवा कोई श्रावक उत्तर गुणव्रतों को ग्रहण करता है अथवा कोई श्रावक व्रत ग्रहण नहीं भी करता, किन्तु वह सम्यग्दृष्टि अर्थात् नि:शंकित, नि:कांक्षित, निर्विचिकित्सक और अमूढ़दृष्टि होता है। इस प्रकार वीर-वचनों के अनुसार ये बत्तीस२ प्रकार के श्रावक होते हैं।
२. कोई श्रावक दो करण तीन योग से पांच व्रत स्वीकार करता है, कोई श्रावक एक करण एक योग से एक व्रत ग्रहण करता है। इस प्रकार करण योग के छह भेदों को पांच व्रत से गुणन करने पर श्रावक के तीस भेद होते हैं। उत्तरगुण ग्रहण और अविरत सम्यग्दृष्टि को मिलाने से श्रावक के बत्तीस भेद होते हैं।
१०५०. उत्तर गुणों में क्षपण—उपवास आदि अनेकविध प्रत्याख्यान हैं। यहां सर्वउत्तरगुण३ प्रत्याख्यान का प्रसंग है। उसके दश प्रकार ये हैं—
३. निर्युक्तिकार ने यहां केवल सर्वउत्तरगुणप्रत्याख्यान के अनागत आदि दश भेदों का उल्लेख किया है। भगवती सूत्र (७/२९-३५) में इस प्रसंग में देशउत्तरगुणप्रत्याख्यान के भेदों का उल्लेख भी मिलता है। उसके सात प्रकार हैं—१. दिग्व्रत २. उपभोग-परिभोग-परिमाण ३. अनर्थदण्ड विरमण ४. सामायिक ५. देशावकाशिक ६. पौषधोपवास ७. अतिथि-संविभाग, अपश्चिम मारणान्तिक संलेखना।
१०५१,१०५२. अनागत, अतिक्रान्त४, कोटिसहित, नियंत्रित, साकार, अनाकार, परिमाणकृत, निरवशेष, संकेत५ तथा अद्धा-ये प्रत्याख्यान के दस प्रकार हैं। इनका स्वयं अनुपालन करना चाहिए। दूसरों को आहार आदि कराने तथा साधु को दान देने के उपदेश में जैसे स्वयं को समाधि१ हो, वैसा करना चाहिए।२
४. आचार्य वसुनन्दि के अनुसार चतुर्दशी का उपवास एकम आदि को करना भी अतिक्रांत तप के अंतर्गत है।
५. मूला ६४०-मूलाचार में संकेत प्रत्याख्यान के स्थान पर सहेतुक प्रत्याख्यान का नाम है।
१. यहां यथासमाधि का अर्थ यथाशक्ति होना चाहिए। इस प्रसंग की आचार्य हरिभद्र ने पंचाशक प्रकरण में विस्तृत व्याख्या की है। देखें पंचा ५/३९-४३।
२. इस गाथा का तात्पर्य यह है कि आहार का प्रत्याख्यान करने पर श्रावक दूसरों को आहार देने या साधु को इन घरों में शुद्ध आहार मिलेगा, इस प्रकार का आहार सम्बन्धी उपदेश देने में कोई दोष नहीं है। जैसे प्राणातिपात आदि का त्याग लेने पर यदि कोई प्राणातिपात कराए अथवा प्राणातिपात का अनुमोदन करे तो व्रत भंग होता है। किंतु आहार-प्रत्याख्यान में आहार देने एवं आहार सम्बन्धी उपदेश देने में प्रत्याख्यान भंग नहीं होता।
१०५३, १०५४. मेरे पर्युषणा होगी तो गुरु की वैयावृत्त्य करने अथवा तपस्वी और ग्लान की सेवा करने में मुझे बाधा आएगी, अत: अनागत काल के लिए वह तप:कर्म वर्तमान में स्वीकार करना अनागत प्रत्याख्यान है।
१०५५, १०५६. जो गुरु की वैयावृत्त्य तथा तपस्वी और ग्लान की सेवा के कारण पर्युषणा में तप नहीं कर पाता, वह काल के अतिक्रान्त होने पर तप:कर्म स्वीकार करता है, वह अतिक्रान्त प्रत्याख्यान है।
१०५७. एक प्रत्याख्यान की समाप्ति तथा दूसरे प्रत्याख्यान का प्रारम्भ-ये दोनों जहां मिलते हैं, उसको कोटिसहित३ प्रत्याख्यान कहा जाता है। (प्रत्याख्यान का एक कोना दूसरे कोने से मिल जाना, जैसे-प्रात: आवश्यक के समय उपवास का प्रत्याख्यान किया, अहोरात्र के बाद पुन: उपवास ग्रहण किया। इसमें दूसरे उपवास का प्रारम्भ है और पहले उपवास की समाप्ति है। दोनों कोनों का मिलना कोटिसहित प्रत्याख्यान कहलाता है।)
३. उशांटी प. ७०६; अन्ये त्वाहु:-आचाम्लमेकस्मिन् दिने कृत्वा द्वितीयदिने च तपोऽन्तरमनुष्ठाय पुनस्तृतीयदिने आचाम्लमेव कुर्वत: कोटिसहितमुच्यते-उत्तराध्ययन की बृहद्टीका में अन्य मत का उल्लेख करते हुए शान्त्याचार्य कहते हैं कि प्रथम दिन आचाम्ल, दूसरे दिन कोई दूसरा तप और तीसरे दिन फिर आचाम्ल, इसे कोटिसहित प्रत्याख्यान कहते हैं।
मूलाटी पृ ४७०-दिगम्बर परम्परा में इसका स्वरूप भिन्न मिलता है। मूलाचार की टीका के अनुसार संकल्पसहित शक्ति के अनुसार तप करना कोटिसहित प्रत्याख्यान है। जैसे कल प्रात: स्वाध्याय-वेला के बाद यदि शक्ति रहेगी तो उपवास आदि करूंगा, अन्यथा नहीं करूंगा, इस प्रकार संकल्प सहित प्रत्याख्यान कोटिसहित प्रत्याख्यान कहलाता है।
१०५८-६०. मैं स्वस्थ रहूं या अस्वस्थ, जब तक श्वास रहे, तब तक प्रत्येक मास के अमुक-अमुक दिनों में अमुक तपस्या करूंगा, यह धीर पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त नियंत्रित प्रत्याख्यान है। यह प्रत्याख्यान विषयों से अनिश्रित, शरीर से अप्रतिबद्ध, वज्रऋषभनाराच संहनन वाले, चतुर्दशपूर्वी और जिनकल्पी करते हैं। उस समय स्थविर मुनि भी इस प्रत्याख्यान को करते थे। चतुर्दशपूर्वी, जिनकल्पी और प्रथम संहनन के विच्छेद के साथ यह नियंत्रित४ प्रत्याख्यान भी विच्छिन्न हो गया।
४. आवचू २ पृ ३०९—जब तक श्वासोच्छ्वास रहे, तब तक अमुक अमुक दिनों में बेला, तेला, चोला आदि तप करना है। यह अनाकार प्रत्याख्यान है। इस प्रत्याख्यान की विशेषता यह है कि रोग आदि किसी भी परिस्थिति में साधु अपने संकल्पित तप को अवश्य करता है। मूलाटी पृ ४७०-मूलाचार की टीका में नियंत्रित के स्थान पर निखण्डित प्रत्याख्यान का उल्लेख है। उसके अनुसार पाक्षिक आदि में अवश्य किए जाने वाले उपवास को करना निखण्डित प्रत्याख्यान है।
१०६१. जो महत् आकार१ अथवा अन्य कारण के उपस्थित होने पर भक्तप्रत्याख्यान किया जाता है, वह साकार प्रत्याख्यान है।
१. हाटी. २ पृ. २३५—महत्तराकार का अर्थ है—महान् प्रयोजन। कोई संघीय सेवाकार्य आदि विशेष प्रयोजन उपस्थित होने पर आचार्य के समक्ष यदि कोई दूसरा मुनि उस कार्य को करने में समर्थ नहीं होता तो वे उपवासी शिष्य को दूसरे गांव भेजते हैं। गुरु की आज्ञा से वह आहार करता हुआ भी उपवास की निर्जरा का भागी बनता है, क्योंकि वह आहार की अभिलाषा से मुक्त है।
१०६२. जो कारण उपस्थित होने पर भी जो आकार-अपवाद से रहित हैं, वे महत्तर प्रयोजन होने पर कान्तारवृत्ति तथा दुर्भिक्ष आदि में भी आहार नहीं करते, वह निराकार२ प्रत्याख्यान है।
२. मूलाटी पृ ४७०—मूलाचार की टीका में इसके लिए अनाकार शब्द का प्रयोग हुआ है। नक्षत्र, तिथि आदि की अपेक्षा के बिना स्वेच्छा से कभी भी प्रत्याख्यान करना अनाकार प्रत्याख्यान है।
आवचू २ पृ ३०९,३१०—चूर्णिकार के अनुसार इस प्रत्याख्यान में अनाभोग और सहसाकार का विकल्प रहता है, क्योंकि सहसा मुख में काठ या अंगुलि आदि मुंह में डाली जा सकती है। इस प्रत्याख्यान को करने में ये परिस्थितियां हो सकती हैं—
• — कान्तार में भिक्षा प्राप्त न होने पर।
• — प्रत्यनीक राजा के द्वारा प्रतिषेध करने पर।
• — दुर्भिक्ष में घूमते हुए भी भिक्षा न मिलने पर।
• — अथवा व्यक्ति को यह अनुभव हो कि अब मैं अधिक जीवित नहीं रहूंगा।
१०६३. जो मुनि दत्ती, कवल, घर, भिक्षा अथवा द्रव्य के परिमाण से भक्तप्रत्याख्यान करता है, वह परिमाणकृत३ प्रत्याख्यान है।
३. मूलाटी पृ ४७०—मूलाचार की टीका के अनुसार बेला, तेला, चौला, पक्ष एवं एक मास आदि काल के प्रमाण के साथ उपवास आदि का प्रत्याख्यान परिमाणगत प्रत्याख्यान है।
१०६४. सर्व आहार, सर्व पानक, सर्व खाद्य एवं सब प्रकार के स्वाद्य आदि भोज्य का सब प्रकार से परित्याग करना निरवशेष४ प्रत्याख्यान है।
४. मूलाटी पृ ४७०—मूलाचार में इसका नाम अपरिशेष है। उसके अनुसार यावज्जीवन सम्पूर्ण आहार का त्याग करना निरवशेष प्रत्याख्यान है। श्वेताम्बर आचार्यों को यह अर्थ मान्य नहीं है।
१०६५. अंगुष्ठ, मुष्टि, ग्रन्थि, घर, स्वेद, उच्छ्वास, स्तिबुक—ओसबिंदु तथा ज्योतिष्क आदि के संकेत से किया जाने वाला प्रत्याख्यान संकेत५ प्रत्याख्यान है, ऐसा अनन्तज्ञानी धीर पुरुषों ने कहा है।६
५. केत का अर्थ है—चिह्न। जो प्रत्याख्यान चिह्न सहित है, वह संकेत प्रत्याख्यान है।
मूलाटी पृ ४७१—मूलाचार में इसके स्थान पर सहेतुक प्रत्याख्यान नाम मिलता है। हेतु सहित अर्थात् उपसर्ग आदि के निमित्त से उपवास आदि करना सहेतुक प्रत्याख्यान है।
६. आवचू. २ पृ ३१०—अंगूठे को अंगुलियों के बीच पकड़कर संकल्प करना कि जब तक अंगूठे को न छोड़ दूं, तब तक भोजन नहीं करना है। इसी प्रकार मुट्ठी और ग्रंथि-मुट्ठी और गांठ को न खोल लूं, जब तक घर में प्रवेश न करूं, जब तक पसीना न सूखे, जब तक इतने उच्छ्वास न ले लूं, जब तक इतने ओस बिंदु न गिरें, जब तक दीपक जलता रहे—तब तक मैं भोजन आदि नहीं करूंगा आदि। यह प्रत्याख्यान भोजन से सम्बन्धित ही नहीं, अन्य अभिग्रहों में भी किया जा सकता है।
१०६६. पुरिमार्ध, पौरुषी, मुहूर्त्त, मास, अर्द्धमास आदि के प्रमाण से काल-विभाजन द्वारा जो प्रत्याख्यान किया जाता है, वह अद्धा१ प्रत्याख्यान है।
१. अद्धा प्रत्याख्यान के अंतर्गत नवकारसी से लेकर छह माह तक की तपस्या का समावेश होता है।
मूलाटी पृ ४७०—मूलाचार में अद्धा प्रत्याख्यान के स्थान पर अध्वानगत प्रत्याख्यान नाम है। निर्युक्तिकार ने अद्धा का अर्थ समय किया है, लेकिन मूलाचार की टीका में अद्धा—अध्वा मार्गगत प्रत्याख्यान के रूप में व्याख्यात है। जैसे नदी या जंगल पार करते समय गंतव्य स्थान पर पहुंचने तक चतुर्विध आहार का त्याग करना अध्वानगत प्रत्याख्यान है।
१०६७. गुरु के उपदेश से मैंने यह दस प्रकार का प्रत्याख्यान कहा है। अब मैं कृतप्रत्याख्यान व्यक्ति की विधि को संक्षेप में कहूंगा।
१०६७/१,२. (शिष्य प्रश्न पूछता है) जो व्यक्ति जीवघात का प्रत्याख्यान करता है, वह दूसरों से भी जीवघात नहीं करा सकता, क्योंकि इसमें प्रत्याख्यान—नियम के भंग होने का भय है। इसी प्रकार जो व्यक्ति आहार-पानी आदि का प्रत्याख्यान कर देता है, वह यदि दूसरों को अशन आदि देता है तो इसमें निश्चित ही भुजिक्रिया होती है, वह सदोष है। आहार का प्रत्याख्यान करने वाला यदि आचार्य आदि को अशन आदि देता है तो वह सदोष है, क्योंकि व्रतपालन से सेवा अधिक महत्त्वपूर्ण नहीं होती।
१०६७/३. आचार्य कहते हैं—'आचार्य को अन्न आदि का दान देने वाला तीन करण तीन योग से अन्न-पान का प्रत्याख्यान नहीं करता, अत: शुद्ध मुनि को अन्न-पान देने से व्रतभंग नहीं होता
१०६७/४. प्रत्याख्यान स्वयं द्वारा अनुपालनीय होता है। इसमें दान और उपदेश निषिद्ध नहीं है। समाधि के अनुसार दूसरों को आहार-दान करना तथा आहार देने का उपदेश देना विहित है।
१०६७/५. जो व्यक्ति स्वयं आहार आदि का प्रत्याख्यान कर चुका है, वह भी यदि आचार्य, ग्लान, बाल तथा वृद्ध मुनियों को स्वयं अशन आदि लाकर देता है तथा दूसरों को प्रेरणा देकर उपलब्ध करवाता है, वह वीर्याचार का पालन करता है।
१०६८,१०६९. तीर्थंकरों ने प्रत्याख्यान की शोधि२ छह प्रकार की कही है, उसको मैं संक्षिप्त में कहूंगा-
२. भाष्यकार और चूर्णिकार ने प्रत्याख्यान की शोधि के छहों प्रकारों की विस्तृत व्याख्या की है। (द्र. आवचू २ पृ ३११,३१२)।
नियमसार के अनुसार मूलाचार में प्रत्याख्यान की शोधि के स्थान पर प्रत्याख्यान की विधि के रूप में चार भेदों का उल्लेख किया गया है। वहां श्रद्धाशुद्धि और ज्ञानशुद्धि का उल्लेख नहीं है।
नियमसार १०५;
णिक्कसायस्स दंतस्स, सूरस्स ववसायिणो।
संसारभयभीदस्स, पच्चक्खाणं सुहं हवे।।
कषायरहित, दान्त, शूरवीर, पराक्रमी और संसार से भयभीत व्यक्ति के सुखपूर्वक प्रत्याख्यान होता है।
१. श्रद्धाशुद्धि—सर्वज्ञ द्वारा देशित प्रत्याख्यान में श्रद्धा।
२. ज्ञानशुद्धि—मूलगुण और उत्तरगुणों में प्रत्याख्यान विषयक ज्ञान।
३. विनयशुद्धि—कृतिकर्म आदि क्रियाओं में निपुणता अथवा मन, वचन, काय की गुप्ति।
४. अनुभाषणशुद्धि१-प्रत्याख्यान के समय गुरु-वचन के अनुसरण में कुशलता।
१. आवमूभा २४९-गुरु-वचन के अनुरूप अक्षर, पद, व्यंजन के क्रम से शुद्ध तथा घोषविशुद्ध त्याग करना अनुभाषणा शुद्धि है।
५. अनुपालनाशुद्धि—आतंक, उपसर्ग आदि विशेष परिस्थिति में भी कृतप्रत्याख्यान की अखण्ड अनुपालना।
६. भावशुद्धि—राग-द्वेष रहित भावधारा से प्रत्याख्यान करना।
१०७०. इन छह कारणों से जो प्रत्याख्यान दूषित नहीं होता, वह शुद्ध प्रत्याख्यान है, इसके विपरीत अशुद्ध२ प्रत्याख्यान है।
२. भाष्यकार के अनुसार—इन कारणों से प्रत्याख्यान अशुद्ध होता है—
१. स्तब्धता—'इस तपस्वी की पूजा हो रही है। मैं तप करूंगा तो मेरी भी पूजा होगी'-इस भावना से तप करना।
२. क्रोध—गुरु आदि के द्वारा प्रतिकूल वचन सुनकर यह सोचना कि मैं तिरस्कृत हुआ हूं, अत: आहार नहीं करूंगा।
३. अनाभोग—त्याग की विस्मृति होने पर कुछ खा लेना।
४. अनापृच्छा—गुरु की स्वीकृति से पूर्व इस भय से खा लेना कि कहीं गुरु याद न दिला दें कि आज तुम्हारे उपवास है। अथवा यह सोचना कि भोजन करके कह दूंगा कि मैं उपवास को भूल गया था।
५. असत्—खाने योग्य कोई वस्तु न होने पर त्याग करना।
प्रत्याख्यान के संदर्भ में गुण-दोषों को जानने वाला विद्वान् ही प्रमाण है। (श्री भिक्षुआगम कोश पृ. ४५२)
१०७१. जडता, क्रोध, अज्ञान, अनापृच्छा, असत्-अशुद्ध परिणाम-इन अपायों को जानने वाला विद्वान् ही प्रमाण है।
१०७२. आहारविधि के चार प्रकार हैं—अशन, पान, खादिम और स्वादिम।
१०७३. जो शीघ्र ही क्षुधा को शान्त करता है, वह अशन है। जो प्राणों का उपकारक है, वह पान है। जो मुख-विवर में समा जाता है, जिसे खाया जाता है, वह खादिम है तथा जिसका स्वाद लिया जाता है, वह स्वादिम है।
१०७३/१. (शिष्य प्रश्न करता है) चारों प्रकार का आहार अशन है, सारा पानक है, सारा खादिम है और सारा आहार स्वादिम है।३
३. शिष्य के कहने का तात्पर्य यह है कि जैसे आहार क्षुधा को शांत करता है, वैसे ही पानक भी क्षुधा को शांत करते हैं जैसे पानक उपकारक हैं, वैसे ही अशन आदि भी प्राणों के उपकरक हैं। चारों में एक-दूसरे के गुण हैं, अत: आहार के चार प्रकार न करके उन सबका समावेश एक अशन शब्द में ही कर लेना चाहिए।
१०७३/२. आचार्य उत्तर देते हैं यदि अशन ही सारा आहार है तो पानक का विवर्जन करने पर शेष सारे भेदों की निवृत्ति हो जानी चाहिए, परन्तु ऐसा नहीं देखा जाता। शेष भेदों का त्याग भी न्यायोपपन्न है, अत: आहार चार भागों में विभक्त है।
१०७३/३. अशन, पान, खादिम और स्वादिम-इस प्रकार विभाग से प्ररूपित करने पर ये सहज रूप से जाने जा सकते हैं।
१०७४. प्रत्याख्यान करने का जो मनोगत भाव हैं, उससे भिन्न अक्षर व्यञ्जना होने पर वह प्रत्याख्यान प्रमाण नहीं होता। वहां केवल व्यञ्जन की छलना है अर्थात् अक्षर मात्र की अभिव्यञ्जना है।१
१. टीकाकार गाथा को स्पष्ट करते हुए कहते हैं कि जैसे कोई व्यक्ति त्रिविध आहार के प्रत्याख्यान की इच्छा करता है, उसके मुख से यदि चतुर्विध आहार के प्रत्याख्यान की बात निकल जाए तो त्रिविध आहार के प्रत्याख्यान की बात ही प्रमाण है। अन्यथा निर्जरा का प्रधान कारण मानकर उस प्रत्याख्यान का भी विधिवत् अनुपालन करना चाहिए।
१०७५. प्रत्याख्यान, स्पृष्ट, पालित, शोधित अथवा शोभित, तीरित, कीर्तित और आराधित हो, इसके लिए प्रयत्न करना चाहिए।२२. आवचू २ पृ ३१४-स्पृष्ट आदि सातों शब्द व्रत-पालन की उत्तरोत्तर अवस्थाएं हैं, किंतु एक दूसरे से सम्बद्ध होने के कारण ये समानार्थक हैं। इन पदों का क्रमिक अर्थबोध इस प्रकार है—
• स्पृष्ट—अंत तक अभग्न परिणामों से प्रत्याख्यान का पालन करना अथवा प्रत्याख्यान को विधियुक्त और शुद्ध परिणामों से ग्रहण करना।
• पालित—सम्यक् उपयोग से उसके प्रति बार-बार जागरूक होना।
• शोधित/शोभित—भक्त-पान लाकर पहले गुरु को देना, शेष बचने पर स्वयं उपभोग करना अथवा देने के परिणाम से भक्तपान लाना। यदि साधु अकेला ही खाता है तो वह शोभित नहीं होता अथवा वह आहार शुद्ध नहीं होता।
• तीरित—प्रत्याख्यान की अवधि पूर्ण होने पर भी मुहूर्त्त मात्र तक आहार का निरोध करना।
• कीर्तित—भोजन की बेला में मैंने प्रत्याख्यान किया था, वह अब पूर्ण हो गया है—इस प्रकार उच्चारण करते हुए भोजन करना।
• आराधित—उक्त सभी प्रकारों से प्रत्याख्यान का पालन करना। आराधित के स्थान पर 'अनुपालित' पाठ भी मिलता है, जिसका अर्थ है तीर्थंकर के वचनों का बार-बार स्मरण करके प्रत्याख्यान का पालन करना
१०७५/१-३. प्रत्याख्यान करने से आस्रव-द्वारों का निरोध होता है। आस्रव का निरोध होने पर तृष्णा का विच्छेद होता है। तृष्णा का विच्छेद होने से मनुष्यों को अतुल उपशम की प्राप्ति होती है। अतुल उपशम से पुन: प्रत्याख्यान की शोधि होती है। इससे चारित्रधर्म की प्राप्ति होती है। चारित्रधर्म से कर्म-विवेक, कर्मविवेक से अपूर्वकरण, अपूर्वकरण से केवलज्ञान तथा केवलज्ञान की प्राप्ति से नित्य सुख वाला मोक्ष प्राप्त होता है।
१०७६. प्रत्याख्यान के दस प्रकार हैं—१. नमस्कारसहिता३, इसे नवकारसी भी कहा जाता है। २. प्रहर४ ३. पुरिमार्ध१ ४. एकाशन२ ५. एकस्थान३ ६. आयम्बिल४ ७. अभक्तार्थ (उपवास) ८. दिवस चरिम५ ९. अभिग्रह६ १०. निर्विगय।७
३. सूर्योदय से लेकर ४८ मिनट तक कुछ भी नहीं खाना- पीना नमस्कारसहिता है। समय पूर्ण होने पर नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करते हुए इसको पूरा किया जाता है, संभव है इसी कारण इसका नाम नमस्कारसहिता रखा गया हो। यदि दो घड़ी से पूर्व नवकार गिन लें तो प्रत्याख्यान पूरा नहीं होता तथा दो घड़ी के बाद भी यदि नमस्कार महामंत्र न गिना जाए तो प्रत्याख्यान पूरा नहीं होता। दो घड़ी के बाद नवकार गिनने पर ही प्रत्याख्यान पूरा होता है। नवकारसी में चतुर्विध आहार का त्याग होता है। त्रिविध आहार के त्याग से नवकारसी नहीं होती। नवकारसी अद्धा प्रत्याख्यान का प्रथम भेद है, अत: इसका सबसे कम काल एक अन्तर्मुहूर्त्त है। नवकारसी के संदर्भ में प्रवचनसारोद्धार की टीका में विस्तृत चर्चा है। प्रसाटी पृ
४. आवचू २ पृ. ३१५; पुरुषनिष्पन्ना पौरुषी, जदा किर चउब्भागो दिवसस्स गतो भवति, तदा सरीरपमाणच्छाया भवति-जिस समय पुरुष की शरीर प्रमाण छाया निष्पन्न होती है, वह कालमान पौरुषी कहलाता है। प्रकारान्तर से दिन का चतुर्भाग पौरुषी कहलाता है। यह कालमान दिन के घटने-बढ़ने के साथ घटता-बढ़ता रहता है। दिन जघन्य १२ मुहूर्त्त का तथा उत्कृष्ट १८ मुहूर्त्त का होता है। इसके अनुसार प्रहर का जघन्य कालमान ३ मुहूर्त्त का और उत्कृष्ट ४ १/२ मुहूर्त्त का होता है। उतने समय तक खाद्य-पेय पदार्थ का प्रत्याख्यान पौरुषी तप है। इसे प्रहर भी कहा जाता है।
१. हाटी २ पृ. २४२; पुरिमार्ध: प्रथमप्रहरद्वयकालावधि- प्रत्याख्यानं गृह्यते—दिन के पूर्ववर्ती आधे भाग अर्थात् दो प्रहर के काल तक खाने-पीने का त्याग करना पुरिमार्ध तप है।
२. आवचू २ पृ. ३१६; एगासणगं नाम पुता भूमीतो ण चालिज्जंति, सेसाणि हत्थे पायाणि चालेज्जा वि— दिन में एक स्थान पर बैठकर एक बार से अधिक भोजन नहीं करना एकाशन है। चूर्णिकार के अनुसार एकाशन में बैठ जाने के बाद भोजनकाल तक पुतों का हलन-चलन नहीं करना-यह एकाशन की मर्यादा है। इसमें हाथ, पैर आदि हिलाने का निषेध नहीं है। कुछ आचार्यों के अनुसार एकासन और एकलठाणा में गृहस्थ को सचित्त का सेवन नहीं करना चाहिए।
३. एकस्थान में भी भोजन एक बार किया जाता है, लेकिन एक बार जो भोजन ले लिया, वही खाया जाता है। बाद में भोजन नहीं लिया जा सकता। एकस्थान में एक ही आसन में भोजन किया जाता है। अंगोपांगों की हलन- चलन आदि क्रिया नहीं की जाती। इसे व्यवहार में एकलठाणा भी कहा जाता है।
४. आयंबिल का अर्थ है—अम्ल रस सहित भोजन। इसमें एक स्थान पर बैठकर एक बार ही लवण और विगय रहित एक धान्य का प्रयोग किया जाता है। कुछ परम्पराओं में नमक रहित अनेक धान्यों का उपयोग भी किया जाता है।
५. यह आठवां प्रत्याख्यान है। सूर्य के रहते-रहते अर्थात् ४८ मिनट पूर्व चतुर्विध आहार का त्याग कर देना दिवस चरिम प्रत्याख्यान है। भवचरिम का अर्थ है—जीवन के अंत समय में होने वाला आहार का त्याग।
६. विशिष्ट नियम या प्रतिज्ञा लेना अभिग्रह है। यह चार प्रकार से लिया जा सकता है—
द्रव्य अभिग्रह-कटोरी, चम्मच आदि से ही भिक्षा ग्रहण करूंगा।
क्षेत्र अभिग्रह-अमुक घर, गली या अमुक गांव से ही भिक्षा ग्रहण करूंगा।
काल अभिग्रह-अमुक काल की मर्यादा में ही भिक्षा ग्रहण करूंगा, अन्यथा नहीं।
भाव अभिग्रह-अमुक वस्त्र वाले अलंकृत, अनलंकृत युवक-युवती या वृद्ध खड़े-खडे़, गीत गाते या बैठे- बैठे भिक्षा देंगे तो लूंगा, अन्यथा नहीं।
७. निर्विकृति-जिन वस्तुओं से जीभ और मन विकृत होते हैं, उसे विकृति कहा जाता है। विकृति के दस प्रकार हैं—दूध, दही, नवनीत, घृत, तैल, गुड, मधु, मद्य, मांस, अवगाहिम (मिठाई)। कुछ आचार्य अवगाहिम को विगय नहीं मानते, अत: विगय के नौ प्रकार भी हैं। विगय रहित भोजन करना निर्विकृतिक है।
१०७७-८०. नवकारसी आदि के क्रमश: ये आकार८-अपवाद होते हैं—नमस्कारसहिता९ के दो, प्रहर१ के छह, पुरिमार्ध२ के सात, एकासन३ के आठ, एकस्थान४ के सात, आयम्बिल१ के आठ, निर्जल उपवास२ के पांच, सपानक उपवास के छह, चरिम दिवस३ के चार, अभिग्रह के पांच अथवा चार, निर्विकृतिक४ के आठ अथवा नौ, अप्रावरण अभिग्रह के पांच, सप्रावरण अभिग्रह के चार आकार उपवास जैसे होते हैं, लेकिन यदि किसी साधु ने उपाश्रय में निर्वस्त्र रहने का नियम लिया हो, यदि अचानक कोई गृहस्थ आ जाए तो चोलपट्ट पहनने की छूट है तथा शेष सभी अभिग्रह के चार आकार होते हैं।
८. पंचा. ५/१२; तपस्या के प्रत्याख्यान में आकार क्यों रखे गए हैं, इस संदर्भ में आचार्य हरिभद्र ने पंचाशक प्रकरण में स्पष्ट किया है कि व्रत भंग से महान् दोष लगता है। जब कि छोटे से नियम का पालन करने से निर्जरा रूप महान् लाभ होता है। धर्म में लाभ-अलाभ का विचार करके जिसमें अधिक लाभ हो, उस प्रकार करना चाहिए, इसीलिए प्रत्याख्यान में आगार रखे गए हैं।
९. नवकारसी के दो आकार—अपवाद हैं—अनाभोग और सहसाकार। अनाभोग का अर्थ है—अत्यन्त विस्मृति। यदि विस्मृति वश नमस्कार महामंत्र का उच्चारण किए बिना मुंह में कवल ले लिया तो स्मृति आते ही उसे मुंह से निकालकर हाथ में या पात्र में रखकर नमस्कार मंत्र का उच्चारण करके उस कवल को खाने से त्याग का भंग नहीं होता। सहसाकार का अर्थ है—अचानक मुंह में कवल डालने पर उसे पुन: निकालकर कालमान पूरा होने पर नमस्कार महामंत्र का उच्चारण करके खाने से त्याग का भंग नहीं होता। इस प्रकार आहार की तृष्णा का छेद करने से निर्जरा होती है। इन दोनों आगारों का तात्पर्य यह है कि जब तक पता न चले, तब तक व्रत भंग नहीं होता पता चलने के बाद यदि कवल न थूके अथवा आगे खाना बंद न करे तो व्रत का भंग होता है। विशेष विस्तार हेतु देखें श्री भिक्षु आगम विषय कोश भा १ पृ ४४७।
१. प्रहर के छह अपवाद हैं—
१. अनाभोग—अत्यन्त विस्मृति होने पर।
२. सहसाकार—सहसा मुंह में कुछ डाल देने पर।
३. प्रच्छन्नकाल—आकाश में बादल आदि छा जाने से तथा पर्वत आदि अवरोधक कारणों से पौरुषी के काल का पता न लगने पर।
४. दिशामोह—दिशा का भ्रम होने से पौरुषी के कालमान से पूर्व भोजन करने पर।
५. साधुवचन—अन्य साधुओं द्वारा प्रहर के पूर्ण होने की सूचना मिलने पर। अन्य साधु के कहने पर यदि वह भोजन करने बैठ जाता है, लेकिन बाद में साधु कहते हैं कि अभी पौरुषी नहीं आई है, यह सुनकर भोजन से उपरत होने पर भी प्रत्याख्यान भंग नहीं होता।
६. सर्वसमाधिहेतु— अचानक रोग होने से औषधि आदि लिए जाने पर। आर्त्त, रौद्र ध्यान से बचने के लिए यह आगार रखा गया है।
प्रच्छन्नकाल, दिशामोह और साधु-वचन—इन तीन कारणों से भोजन करना शुरू कर दिया, फिर यदि बीच में ज्ञात हो जाए कि समय नहीं हुआ है तो उसी समय भोजन बंद करके समय पूरा होने पर भोजन करना चाहिए। जानने के बाद भी भोजन करते रहने पर प्रत्याख्यान का भंग होता है।
२. पुरिमार्ध के सात अपवादों में छह अपवाद प्रहर के समान हैं। शेष महत्तराकार अपवाद में आचार्य द्वारा आज्ञा दिए जाने पर पुरिमार्ध तप पूर्ण होने से पहले भी खाया जा सकता है। महत्तराकार का अर्थ है—संघ के लिए विशिष्ट प्रयोजन उपस्थित होने पर या ग्लान की सेवा में नियुक्त होने पर आचार्य आदि महत्तर पुरुषों की आज्ञा से यदि उस तपस्वी साधु को कहीं भेजना पड़े, उस समय वह तप करने में समर्थ न हो तो समय से पूर्व खाने पर भी प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता। वह तप से होने वाली निर्जरा का भागी बनता है, क्योंकि वह आहार की अभिलाषा से मुक्त है। कुछ आचार्य पुरिमार्ध के स्थान पर अवड्ढ—अपार्ध प्रत्याख्यान का उल्लेख करते हैं। दिन के प्रथम तीन प्रहर तक आहार का त्याग करना अवड्ढ—अपार्ध प्रत्याख्यान कहलाता है।
३. एकाशन के आठ अपवादों में प्रथम दो अपवाद प्रहर के समान हैं। शेष छह अपवाद इस प्रकार हैं—
१. गृहस्थ के आने से अन्यत्र जाकर खाने पर। कोई मुनि किसी गृहस्थ को वाचना दे रहा हो। वह अधूरी रह गई। दूसरे दिन उस स्थान पर कोई मुनि एकाशन करने बैठ गया। उसी समय वह गृहस्थ वाचना लेने आया, उस समय उनके स्वाध्याय का व्याघात न हो, इसलिए वहां से उठकर मुनि यदि दूसरी जगह जाकर एकाशन पूरा करता है तो उसका एकाशन भंग नहीं होता।
सागारिक आगार की कुछ आचार्य इस रूप में व्याख्या करते हैं कि यदि एकाशन करते समय कोई ऐसा व्यक्ति आ जाए, जिसकी नजर लगने से खाना नहीं पचता तो एकाशन वाला साधु दूसरी जगह जाकर एकाशन करे तो प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता।
२. आकुंचन-प्रसारण—हाथ-पैरों का संकुचन-प्रसारण करने पर।
३. गुरु-अभ्युत्थान—गुरु अथवा अतिथि साधु के आगमन से खडे़ होने पर।
४. पारिष्ठापनिका—अतिरिक्त आहार आ जाने से परिष्ठापन की स्थिति में खाने पर। प्रवचनसारोद्धार की टीका में आचार्य सिद्धसेन कहते है कि आहार का परिष्ठापन करने से बहुत दोषों की संभावना रहती है, अत: गुरु की आज्ञा से उसका भोग करने पर व्रत का भंग नहीं होता। (इसके विकल्पों के विस्तार हेतु देखें श्रीभिक्षुआगमशब्दकोश भाग १, शब्द प्रत्याख्यान।
५. महत्तराकार—आचार्य द्वारा आज्ञा देने पर। हाटी २, पृ. २३५-टीकाकार ने इसकी व्याख्या करते हुए कहा है कि संघीय कार्य या विशेष प्रयोजन उपस्थित होने पर आचार्य उस साधु को दूसरे गांव भेजते हैं। यदि उस समय कोई अन्य समर्थ साधु नहीं हो तो वह उपवासी साधु आहार करता हुआ भी निर्जरा का भागी बनता है। उसके उपवास प्रत्याख्यान का भंग नहीं होता है।
६. सर्वसमाधिहेतु—अचानक रोग उभरने के कारण औषधि दिए जाने पर।
४. एकस्थान के सात अपवाद एकाशन की भांति हैं। चौथा अपवाद हाथ-पैरों के संकुचन-प्रसारण का अपवाद इसमें नहीं है।
१. आयम्बिल में विगय रहित एक ही धान खाया जाता है। इसके आठ अपवादों में प्रथम तीन और अंतिम तीन अपवाद निर्विकृति की भांति हैं। शेष दो अपवाद इस प्रकार हैं—
• आयम्बिल प्रायोग्य द्रव्य में आयम्बिल के अप्रायोग्य द्रव्य गिरने से उसे निकाल देने पर।
• अप्रायोग्य द्रव्य से संसृष्ट हाथ से लेने पर।
२. उपवास के अनाभोग, सहसाकार, परिष्ठापनिका, महत्तराकार और सर्वसमाधिहेतु आदि पांच अपवाद होते हैं।
३. दिवस चरिम और अभिग्रह के परिष्ठापनिका के अलावा चार अपवाद समान हैं।
४. विगय के द्रव और पिण्ड-ये दो भेद होते हैं। इनमें मक्खन, तली वस्तुएं, मांस, दही, गुड़ आदि पिण्डविगय तथा दूध, तैल आदि द्रव विगय कहलाता हैं। निर्विकृति के नौ अपवादों में प्रथम दो अपवाद प्रहर के समान तथा अंतिम तीन एकाशन की भांति हैं। शेष चार अपवाद इस प्रकार हैं—
१. लेपालेप—जिसमें दूध आदि का लेप लगा हो, उस हाथ या पात्र से आहार लेने पर। टीकाकार के अनुसार यदि पर्याप्त मात्रा में लेपयुक्त पदार्थ हो अथवा धारा प्रवाह विकृति आदि डाली गई हो तो वह नहीं कल्पता।
२. गृहस्थसंसृष्ट—विकृति से संसृष्ट हाथ या चम्मच से लेने पर।
३. उत्क्षिप्त विवेक-निर्विकृत द्रव्य में विकृति युक्त- द्रव्य गिर जाए तो उसे निकाल देने पर।
४. प्रतीत्यम्रक्षित—अंगुलि से घी लेकर चुपड़ देने पर।
१०८१. नवनीत, अवगाहिम५, अद्दवदव (निगालित), दही, मांस, घृत तथा गुड़-इन पिण्ड विकृतियों के नौ आकार तथा शेष विकृतियों के आठ आकार होते हैं।
५. प्रसाटी प ५५,५६—जो पदार्थ घी या तैल में तला जाता है, उसे अवगाहिम कहते हैं। स्थानांग टीका के अनुसार अवगाहिम कभी निर्विकृतिक भी होता है, अत: विकृतियां नौ मानी जाती हैं। प्रवचनसारोद्धार की टीका में अवगाहिम के संदर्भ में प्राचीन परम्परा का उल्लेख है। उसके अनुसार घी अथवा तैल की कड़ाही में यदि एक, दो या तीन घाण निकाल लिए जाते हैं, तब तक वे तले हुए पदार्थ अवगाहिम विकृति के अन्तर्गत आते हैं। यदि उसी घी या तैल में चौथा घाण निकाला जाए तो वह वस्तु निर्विकृतिक हो जाती है। यदि उसी कडाही में बार- बार नया तैल या घी डाला जाए तो वह तली हुई वस्तु अवगाहिम विगय के अंतर्गत आती है।
१०८१/१. आयम्बिल का गुण निष्पन्न नाम आचामाम्ल है। उपाधि भेद से वह तीन प्रकार का है—ओदन, कुल्माष और सत्तू। इन प्रत्येक के भी तीन-तीन भेद हैं—जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट।६
६. आवचू २ पृ ३१७-चूर्णिकार और टीकाकार ने जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट के भेद-प्रभेदों के साथ आयंबिल की विस्तृत व्याख्या की है।
१०८१/२. द्रव्य, रस और गुण के आधार पर आचामाम्ल के तीन रूप हैं—जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट। उसी के प्रायोग्य कहना चाहिए। आयम्बिल के द्रव्यों के सम्बन्ध में पांच कुडंग-कुटिलताएं हैं, जो छलना७ रूप हैं।
७. आवचू २ पृ ३१८-चूर्णिकार ने छलना को स्पष्ट करते हुए कहा है कि किसी साधु ने आयंबिल के लिए शुष्क ओदन ग्रहण किए। किसी ने उसे खीर से निमंत्रित किया। उसने खीर ग्रहण करके आचार्य को दिखाकर वह भोजन कर लिया। आचार्य ने कहा-'आज तुम्हारे आयंबिल है, यह भोजन कैसे किया?' उसने कुटिलता से कहा- जैसे प्राणातिपात का प्रत्याख्यान करने पर किसी को मारा नहीं जाता, वैसे ही आयंबिल का प्रत्याख्यान करने पर मैंने आयंबिल नहीं किया।
१०८१/३. आयम्बिल की पांच कुटिलताएं ये हैं—१. लोक २. वेद ३. समय ४. अज्ञानगत और ग्लानगत।१
१. आवचू २ पृ ३१८-एक शिष्य गुरु के पास आयम्बिल का प्रत्याख्यान कर भिक्षा हेतु गया। भिक्षा में वह मिठाई अथवा अन्य उत्कृष्ट द्रव्य लेकर आया। आचार्य को जब भिक्षा दिखाई तो उन्होंने उसे आयम्बिल की स्मृति करवाई। आचार्य के निषेध करने पर पांच कुडंग- वक्रताएं हो सकती हैं—
१. लोक-लौकिक शास्त्र में कहीं भी आचामाम्ल शब्द नहीं है, यह पहला कुडंग (कुटिलता) है।
२. वेद-चारों वेदों में भी आचामाम्ल शब्द नहीं है, यह दूसरा कुडंग है।
३. समय-चरक, चीरिक आदि भिक्षु-परम्परा में भी यह शब्द नहीं है, यह तीसरा कुडंग है।
४. अज्ञानगत-क्षमाश्रमण! मैं आचामाम्ल का अर्थ ही नहीं जानता, यह चौथा कुडंग है।
५. ग्लानगत-मैं आचामाम्ल नहीं कर सकता, क्योंकि रुग्ण हूं, आचामाम्ल से पेट में शूल उठ जाता है तथा अन्य रोग हो जाते हैं। यह पांचवां कुडंग है।
१०८१/४,५. पांच प्रकार के दूध२, चार प्रकार के दही३, घी, मक्खन, चार प्रकार के तैल४, दो प्रकार के मद्य५, दो प्रकार के फाणित-गुड़६, तीन-तीन प्रकार के शहद७ और मांस८, चलचल अवगाहिम-कढ़ाई में पक्व मिठाई—इन सब विकृतियों से संसृष्ट का मैं क्रमश: वर्णन करूंगा।
२. दूध पांच प्रकार के होते हैं—१. गाय २. भैंस ३. बकरी ४. ऊंटनी ५. भेड़।
३. ऊंटनी के दूध का दही नहीं जमता, अत: दही चार प्रकार के होते हैं।
४. तैल चार प्रकार का होता है— तिल, अलसी, कुसुम्भ और सर्षप। ये चार तैल ही विगय के अन्तर्गत आते हैं, शेष तैल निर्विकृतिक हैं।
५. विकट अर्थात् मद्य दो प्रकार के होते हैं—काष्ठ निर्मित तथा इक्षुरस निर्मित।
६. गुड़ दो प्रकार के होते थे-द्रवगुड़-पतला गुड़ और पिंडितगुड़।
७. शहद के तीन प्रकार हैं
१. मधुमक्खी द्वारा निर्मित।
२. कुत्तिक।
३. भ्रामर—भ्रमर द्वारा निर्मित।
८. मांस के भी तीन प्रकार हैं—जलचर, स्थलचर एवं खेचर। जीवों का चर्म, मांस और रुधिर-ये तीनों मांस के प्रकार हैं।
१०८१/६,७. (गृहस्थ द्वारा संसृष्ट की विधि)-दूध, दही और मदिरा-इनमें ओदन आदि पकाने या मिश्रित करने पर ये यदि चार अंगुल ऊपर संसृष्ट हों, गुड़, तेल और घी आदि एक अंगुल ऊपर हो, शहद मांस और रस से आधा अंगुल संसृष्ट हो, पिंडितगुुड़, मक्खन तथा पुद्गल अर्थात् मांस-ये तीनों यदि गीले आंवले जितने छोटे-छोटे टुकड़ों से संसृष्ट हों तो ये निर्विकृतिक के लिए भी कल्पनीय हो सकते हैं।
१०८१/८. परिष्ठापनीय आहार ग्रहण करने के योग्य साधु दो श्रेणियों में विभक्त हैं—१. आयम्बिल करने वाले २. आयम्बिल नहीं करने वाले, (एकासन) आदि करने वाले। उनमें आयम्बिल वाले को आहार दिया जा सकता है, अनाचाम्ल वाले को नहीं। आयम्बिल करने वाले और उपवासी मुनि में उपवासी मुनि को परिष्ठापनीय आहार दिया जाता है।
उपवासी में भी बाल और वृद्ध हो तो बाल को दिया जाता है। उनमें भी समर्थ और असमर्थ हों तो असमर्थ को परिष्ठापनीय आहार दिया जाता है। असमर्थ उपवासी में भी दो प्रकार के मुनि हो सकते हैं—चलने-फिरने वाला और स्थिरवासी। उनमें भी स्थिरवासी को दिया जाए। घूमने वाले में अतिथि और निमंत्रित साधु में अतिथि साधु को क्रमश: आहार दिया जाता है।
१०८२. विधिपूर्वक गृहीत तथा विधिपूर्वक आहार करने१ के पश्चात् यदि अशन, पान आदि बच जाएं तो गुरु द्वारा आज्ञा होने पर वह आचामाम्ल, उपवास आदि करने वालों के लिए कल्पनीय होता है।
१. मंडली में कट, प्रतर, छेद और सिंह की भांति विधिपूर्वक खाना। काक, श्रृगाल आदि की भांति अविधि से भुक्त आहार में से बचा हुआ आहार तपस्वी के लिए कल्पनीय नहीं होता।
१०८३. परिष्ठापनीय आहार के चार भंग होते हैं—
१. विधिगृहीत—विधि भुक्त।
२. विधिगृहीत—अविधि भुक्त।
३. अविधिगृहीत—विधिभुक्त।
४. अविधिगृहीत—अविधि भुक्त।
इनमें प्रथम भंग शुद्ध है तथा तीसरा भंग विधिभुक्त होने के कारण आवलिका (१६ विकल्पों में विभाजित मुनियों२-देखें गाथा १०८१/८ का अनुवाद) के लिए कल्पनीय है।३
२. बाल-वृद्ध, समर्थ-असमर्थ, भ्रमणशील-अभ्रमणशील और प्रार्धूणक तथा निमंत्रित—इन चार युग्मों के आधार पर आचाम्लक और उपवासी के सोलह विकल्प बनते हैं। इन सोलह भंगों में परिष्ठापनीय आहार प्रथम भंग वाले को दिया जाता है, उसकी अनुपस्थिति में दूसरे भंग वाले को दिया जाता है। इस प्रकार क्रमश: सोलहवें भंग वाले को दिया जाता है। यदि परिष्ठापनीय आहार अधिक हो तो सबको दिया जा सकता है। चूर्णिकार ने अन्य एकासन आदि के ९६ विकल्पों का उल्लेख किया है।
चूर्णिकार (पृ ३२१) के अनुसार अष्टमभक्त अर्थात् तेले वाले को परिष्ठापनीय आहार नहीं दिया जाता, लेकिन टीकाकार (पृ २४५) के अनुसार दशमभक्त अर्थात् चोले की तपस्या वाले को बचा हुआ परिष्ठापनीय आहार नहीं दिया जाता, केवल उष्ण पेय दिया जा सकता है। क्योंकि उनके अधिष्ठित देव होता है। (आवहाटी. २ पृ. २४५)।)
३. आवचू २ पृ ३२१,३२२, हाटी २ पृ २४६-उद्गम, उत्पादन और संयोजना आदि दोषों से रहित विधिपूर्वक ग्रहण किया हुआ तथा मंडली में प्रतर, कट, छेद आदि दोषों से मुक्त खाकर बचा हुआ आहार गुरु की आज्ञा से आवलिका के क्रम से देना कल्पता है। अविधि से भुक्त आहार दोष दुष्ट होता है, वह तपस्वी को नहीं दिया जाता। तीसरे भंग में अविधि से उत्कृष्ट आहार ग्रहण किया हुआ, लेकिन विधि भुक्त है तो भी वह आवलिका के क्रम दिया जा सकता है। चौथा भंग सर्वथा अशुद्ध है। चूर्णिकार के अनुसार तृतीय भंग भी अशुद्ध है, उस बचे हुए आहार को भी तपस्वी को नहीं दिया जा सकता है, लेकिन निर्युक्तिकार और टीकाकार ने उसे कल्प्य माना है।
१०८४. प्रत्याख्याता (गुरु) और प्रत्याख्यान करने वाला (शिष्य) इनके ज्ञायक और अज्ञायक-इन दो भेदों के आधार पर चार भंग४ बनते हैं। यहां गाय का दृष्टान्त ज्ञातव्य है।
४. देखें गाथा १०८६/१ का अनुवाद।
१०८५. जो मूलगुण, उत्तरगुण, सर्वोत्तरगुण, देशोत्तरगुण तथा छह प्रकार की शोधि युक्त५ प्रत्याख्यान-विधि का ज्ञाता होता है, वह प्रत्याख्यान कराने वाला गुरु होता है।
५. देखें १०६९ गाथा का अनुवाद।
१०८६. जो कृतिकर्म आदि विनयविधि में कुशल, उपयोगयुक्त, अशठचित्त वाला, संविग्न और दृढप्रतिज्ञ होता है, वह प्रत्याख्यान करने योग्य शिष्य होता है।
१०८६/१. प्रत्याख्यान कराने वाले तथा प्रत्याख्यान करने वाले के चार विकल्प हैं—
★ ज्ञाता द्वारा ज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।६
★ ज्ञाता द्वारा अज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।१
★ अज्ञाता द्वारा ज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।२
★ अज्ञाता द्वारा अज्ञायक को प्रत्याख्यान कराना।३
६. जिसमें प्रत्याख्यान कराने वाला और प्रत्याख्यान करने वाला-दोनों उपयोगयुक्त हों, वह शुद्ध प्रत्याख्यान है।
१. जिसमें प्रत्याख्यान कराने वाला उपयोगयुक्त है, लेकिन प्रत्याख्यान करने वाला प्रयोजनवश उस क्षण उपयोगयुक्त नहीं है, किन्तु बाद में उपयोगयुक्त हो जाता है तो वह प्रत्याख्यान भी शुद्ध है।
२. जिसमें प्रत्याख्यान कराने वाला उपयोगशून्य है, लेकिन प्रत्याख्यान करने वाला किसी प्रयोजनवश उस क्षण उपयोगयुक्त नहीं है तो वह प्रत्याख्यान भी शुद्ध है।
३. जिसमें प्रत्याख्याता और प्रत्याख्यान करने वाला—दोनों उपयोगशून्य हों, वह प्रत्याख्यान अशुद्ध है।
इस चतुर्भंगी के प्रसंग में गाय४ का दृष्टान्त मननीय है। इनमें पहला विकल्प शुद्ध हैं तथा अंतिम अशुद्ध है। शेष दो विकल्प शुद्ध और अशुद्ध दोनों हो सकते हैं।
४. गोणि दृष्टान्त में भी चार भंग बनते हैं—
मालिक गायों का प्रमाण जानता है, गोपालक नहीं जानता। मालिक गायों का प्रमाण नहीं जानता है, गोपालक जानता है।
गोपालक गायों का प्रमाण जानता है, मालिक भी जानता है।
न गोपालक गायों का प्रमाण जानता है और न मालिक जानता है।
यदि गायों का प्रमाण मालिक और ग्वाला दोनों जानते हैं तो मूल्य चुकाने और ग्रहण करने में सुविधा रहती है। यही चतुर्भंगी प्रत्याख्याता (गुरु) और प्रत्याख्यान करने वाले पर घटित होती है।
१०८७. प्रत्याख्यातव्य के दो भेद हैं—१. द्रव्य प्रत्याख्यातव्य और भावप्रत्याख्यातव्य। द्रव्य प्रत्याख्यातव्य है—अशन आदि तथा भाव प्रत्याख्यातव्य अज्ञान आदि हैं।
१०८८. सुनने के लिए उपस्थित, विनीत, अव्याक्षिप्त, सुनने में दत्तचित्त—इन गुणों से युक्त परिषद्५ में प्रत्याख्यान का कथन करना चाहिए।
५. परिषद् के दो प्रकार हैं—उपस्थित अनुपस्थित। उपस्थित परिषद् दो प्रकार की होती है—सम्यक् उपस्थित, मिथ्या उपस्थित। सम्यक् उपस्थित के दो भेद हैं—भावित और अभावित। भावित के दो प्रकार हैं—विनीत और अविनीत। विनीत के फिर दो भेद हैं—व्याक्षिप्त और अव्याक्षिप्त। व्याक्षिप्त के दो प्रकार हैं—उपयुक्त और अनुपयुक्त। मुनि को उपयुक्त परिषद् में प्रत्याख्यान कहना चाहिए।
१०८९. अर्थ आगमग्राह्य होता है। अनागत आदि प्रत्याख्यानों की व्याख्या आगम के आधार पर ही करनी चाहिए, दृष्टान्त द्वारा नहीं। जो दृष्टान्त से समझाने योग्य पदार्थ हैं, उनको दृष्टान्त से समझाना चाहिए। यह सम्यक् कथन-विधि है। इसके विपरीत कथन-विधि विराधना का कारण बनती है।
१०९०. प्रत्याख्यान के दो प्रकार के फल हैं—इहलौकिक और पारलौकिक। इहलौकिक में धम्मिल्ल६ का तथा पारलौकिक में दामन्नक७ का उदाहरण है।
६,७. कथा के विस्तार हेतु देखें परि. ६, कथा सं. ११८,११९।
१०९१. इस जिनोपदिष्ट प्रत्याख्यान का भावपूर्वक अनुसेवन करके अनंतजीव शाश्वत सुख रूप मोक्ष को शीघ्र प्राप्त हो गए।
प्रत्याख्याननिर्युक्ति समाप्त
१०९२. उपादेय और हेय अर्थ को जानकर उपादेय में प्रवृत्ति करनी चाहिए। यह जो उपदेश है, वही नय है।
१०९३. सभी नयों की बहुविध वक्तव्यता सुनकर चरणगुण में स्थित मुनि सर्वनयविशुद्ध वचन को ग्रहण करे।
♦
(आवश्यक पर मुख्यत: दो भाष्य लिखे गए—१. विशेषावश्यक भाष्य २. मूल आवश्यक भाष्य। मूलभाष्य छहों आवश्यकों पर लिखा गया है, लेकिन विशेषावश्यक भाष्य केवल प्रथम सामायिक आवश्यक पर लिखा गया है। मूल भाष्य आकार में लघु है, उसमें प्रसंगवश कुछ मुख्य विषय सम्बन्धी गाथाओं की व्याख्या है, लेकिन विशेषावश्यक भाष्य का स्वतंत्र अस्तित्व है। भाष्य की अनेक गाथाएं निर्युक्ति-गाथाओं के साथ जुड़ गईं तथा कुछ आवश्यक निर्युक्ति की गाथाएं भाष्य के साथ जुड़ गईं। उदाहरणस्वरूप हस्तप्रतियों में रायादुट्ठभएसुं तथा गुरुणोव्व अप्पणो वा—ये दो गाथाएं भाष्य-गाथा के रूप में उल्लिखित हैं, लेकिन मुद्रित हारिभद्रीय टीका१ में उक्तं च उल्लेख के साथ उद्धृत गाथा के रूप में हैं। इनको हमने भाष्य-गाथा के क्रम में नहीं जोड़ा है। कौन सी गाथा निर्युक्ति की है या भाष्य की, यह गहन चिंतन-मनन के साथ गाथाओं के पाठ-सम्पादन में पादटिप्पण में निर्दिष्ट किया है।
१. आवहाटी २ पृ ९१।
जिन गाथाओं को हमने भाष्य-गाथा के रूप में सिद्ध किया है, उनको मूल निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ा है तथा भाष्य-गाथा के इस परिशिष्ट में भी नहीं जोड़ा है, क्योंकि ऐसा करने से प्रकाशित टीका को देखने में विसंगति पैदा हो जाती। जिन भाष्य-गाथाओं को हमने सतर्क निर्युक्ति-गाथा सिद्ध किया है, उनको मूल निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक के साथ जोड़ा है, क्योंकि ऐसा न करने से विषय की क्रमबद्धता नहीं रहती, जैसे २४३वीं भाष्यगाथा को निर्युक्तिगत माना है, द्र आवनि १०४३। क्रमबद्ध होने के कारण इन गाथाओं को भाष्य- गाथाओं के साथ रखा है, पर भाष्य-गाथा के मूल क्रमांक में नहीं जोड़ा है।
आवश्यक निर्युक्ति की हारिभद्रीय टीका के दूसरे भाग में जो भाष्य-गाथाओं के क्रमांक हैं, वे प्रथम भाग की भाष्य गाथाओं के साथ संलग्न हैं। चतुर्विंशतिस्तव की भाष्य गाथाएं १९० क्रमांक से प्रारम्भ होकर २५३ क्रमांक पर समाप्त होती हैं। हमने दूसरे खंड की भाष्य गाथाओं के १ न. से क्रमांक लगाए हैं, क्योंकि प्रकाशित आवश्यक निर्युक्ति के प्रथम खंड के परिशिष्ट में हमने भाष्य गाथाएं नहीं दी थीं।)
१. नामं ठवणा दविए, खेत्ते काले तहेव भावे य।
चउवीसइस्स एसो, निक्खेवो छव्विहो होइ२।।१९०।।
२. आवनि गाथा ६८१ (मु. १०५६) की व्याख्या में सभी हस्तप्रतियों एवं हाटी में पांच भाष्य गाथाएं (१-५, मु. १९०-९४) हैं। ब और ला प्रति में इन गाथाओं के लिए 'गाथापंचकं भा व्या' का उल्लेख है।
२. नामं ठवणा दविए, भावे य थयस्स होइ निक्खेवो।
दव्वथओ पुप्फादी, संतगुणुक्कित्तणा भावे।।१९१।।
३. दव्वथओ भावथओ, दव्वथओ बहुगुणत्ति बुद्धि सिया।
अनिउणमइवयणमिणं, छज्जीवहितं जिणा बेंति।।१९२।।
४. छज्जीवकायसंजमु, दव्वथए सो विरुज्झई कसिणो।
तो कसिणसंजमविऊ, पुप्फादीयं न इच्छंति।।१९३।।
५. अकसिणपवत्तगाणं, विरताविरताण एस खलु जुत्तो।
संसारपयणुकरणो, दव्वथए कूवदिट्ठंतो।।१९४।।
६. जीवमजीवे रूवमरूवी, सपदेसमप्पदेसे य।
जाणाहि दव्वलोगं, निच्चमणिच्चं च जं दव्वं१।।१९५।।
१. तु. मूला ५४६।
७. गति-सिद्धा भविआया, अभविय पुग्गल अणागयद्धा य।
तीतद्ध तिन्नि काया, जीवाजीवट्ठिती चउहा।।१९६।।
८. आगासस्स पदेसा, उड्ढे य अहे य तिरियलोगे य।
जाणाहि खेत्तलोगं, अणंतजिणदेसितं सम्मं२।।१९७।।
२. तु. मूला ५४८।
९. समयावलिय-मुहुत्ता, दिवसमहोरत्त-पक्ख-मासा य।
संवच्छर-जुग-पलिया, सागर-ओसप्पि-परियट्टा।।१९८।।
१०. णेरइय-देव-मणुया, तिरिक्खजोणीगता य जे सत्ता।
तम्मि भवे वट्टंता, भवलोगं तं वियाणाहि३।।१९९।।
३. तु. मूला ५५१।
११. ओदइय-ओवसमिए, खइए य तहा खओवसमिए य।
परिणामि सन्निवाए, य छव्विहो भावलोगो उ।।२००।।
१२. तिव्वो रागो य दोसो य, उइन्ना जस्स जंतुणो।
जाणाहि भावलोगं, अणंतजिणदेसितं सम्मं४।।२०१।।
४. तु. मूला ५५२।
१३. दव्वगुण-खेत्तपज्जव, भवाणुभावे य भावपरिणामे।
जाण चउव्विधमेतं, पज्जवलोगं समासेणं५।।२०२।।
५. तु. मूला ५५३।
१४. वण्ण-रस-गंध-संठाण-फासट्ठाणगई वण्णभेदे य।
परिणामे य बहुविधे, पज्जवलोगं वियाणाहि१।।२०३।।
१. गाथा ६८२ (मु. १०५७) के बाद सभी हस्तप्रतियों एवं हाटी में छह भाष्य-गाथाएं हैं। इन छह गाथाओं के बाद दो अन्यकर्तृकी गाथाएं हैं तथा उसके बाद हस्तप्रतियों में तीन भाष्य-गाथाएं और हैं। ब और ला प्रति में इनके लिए 'गाथात्रयं भा व्या' का उल्लेख है।
१५. परियाय-बंभचेरं, परिस विणीया सि पुरिस णच्चा वा।
कुलकज्जादायत्ता, आघवउ गुणागमसुयं वा२।।२०४।।
२. गा. ७४० (मु. ११२८) की व्याख्या में यह भाष्यगाथा (गा. १५, मु २०४) प्राप्त होती है। ब, ला और रा प्रति में इस गाथा के लिए भा. व्या. का उल्लेख है।
१६. करकंडु कलिंगेसु, पंचालेसु य दुम्मुहो।
नमीराया विदेहेसु, गंधारेसु य णग्गती३।।२०५।।
३. मुद्रित हाटी में आठ गाथाओं के लिए भाष्य-गाथा का उल्लेख है। ये निर्युक्ति-गाथा की व्याख्या रूप नहीं, अपितु इनमें व्युत्सर्ग के अंतर्गत प्रत्येकबुद्ध की कथाओं का संकेत है। यद्यपि मुद्रित हारिभद्रीय टीका में गा. २४- २७—ये चार गाथाएं भाष्य-गाथा के क्रम में नहीं हैं, लेकिन ये गाथाएं विषय से संबद्ध हैं, अत: भाष्य की होनी चाहिए। ये गाथाएं उत्तराध्ययन निर्युक्ति से भाष्यकार ने उद्धृत की हैं, ऐसा प्रतीत होता है। हमने इन चार गाथाओं को भाष्य-गाथा के अंतर्गत रखा है। हाटी में ये गाथाएं उद्धृत गाथा के रूप में हैं। ब प्रति में भाष्य-गाथा के उल्लेख के आधार पर भी ये सभी गाथाएं भाष्य-गाथा के अंतर्गत समाविष्ट होती हैं।
१७. वसभे य इंदकेऊ, वलए अंबे य पुप्फिए बोधी।
करकंडुदुम्मुहस्सा, नमिस्स गंधाररन्नो य।।२०६।।
१८. सेतं सुजातं सुविभत्तसिगं, जो पासिया वसभं गोट्ठमज्झे।
रिद्धि अरिद्धि समुपेहिया णं, कलिंगराया वि समिक्ख धम्मं।।२०७।।
१९. गोट्ठंगणस्स मज्झे, ढेक्कियसद्देण जस्स भज्जंति।
दित्तावि दरियवसहा, सुतिक्खसिंगा सरीरेण।।२०८।।
२०. पोराणय गयदप्पो, गलंतनयणो चलंतवसभोट्ठो।
सो चेव इमो वसभो, पड्डयपरिघट्टणं सहइ।।२०९।।
२१. जो इंदकेतुं समलंकियं तु, दट्ठुं पडंतं पविलुप्पमाणं।
रिद्धि अरिद्धि समुपेहिया णं, पंचालराया वि समिक्ख धम्मं।।२१०।।
२२. बहुयाण सद्दयं सोच्चा, एगस्स य असद्दयं।
वलयाणं नमीराया, निक्खंतो मिहिलाहिवो।।२११।।
२३. जो चूतरुक्खं तु मणाभिरामं, समंजरिं पल्लवपुप्फचित्तं।
रिद्धि अरिद्धि समुपेहिया णं, गंधारराया वि समिक्ख धम्मं।।२१२।।
२४. जदा रज्जं च रट्ठं च, पुरं अंतेउरं तहा।
सव्वमेयं परिच्चज्ज, संचयं किं करेसिमं?
२५. जदा ते पेतिए रज्जे, कता किच्चकरा बहू।
तेसिं किच्चं परिच्चज्ज, अन्नकिच्चकरो भवं।।
२६. जया सव्वं परिच्चज्ज, मोक्खाय घडसी भवं।
परं गरहसे कीस, अत्तनीसेसकारए।।
२७. मोक्खमग्गपवन्नाणं, साहूणं बंभयारिणं।
अहियत्थं निवारेंते, न दोसं वत्तुमरहसि।।
२८. देवादीयं लोयं, विवरीतं भणति सत्तदीवुदधी।
तह कइ पयावईणं, पयईपुरिसाण जोगो वा१।।२१३।।
१. भा. २८-३० (मु. २१३-१५)—ये तीन गाथाएं निर्युक्तिगाथा की व्याख्या नहीं करतीं, अपितु ३३ आशातनाओं की व्याख्या के प्रसंग में लिखी गई हैं। इनके लिए टीकाकार ने 'आह च भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। इन गाथाओं के लिए प्रतियों में कुछ भी उल्लेख नहीं है।
२९. सत्तसु परिमितसत्ता, मोक्खो सुण्णत्तणं पयावइ य।
केण कउत्तऽणवत्था, पयडीए कहं पवित्तिति।।२१४।।
३०. जमचेयण त्ति पुरिसत्थनिमित्तं किल पवत्तती सा य।
तीसे च्चिय अपवित्ती, परो त्ति सव्वं चिय विरुद्धं।।२१५।।
३१. महिया उ गब्भमासे, सच्चित्तरओ य ईसिआतंबो।
वासे तिन्नि पयारा, बुब्बुय तव्वज्ज फुसिते य।।२१६।।
३२. दव्वं तं चिय दव्वं, खेत्ते जहियं तु जच्चिरं कालं।
ठाणाइभास भावे, मोत्तुं उस्सासउम्मेसे२।।२१७।।
२. भा. गा. ३१,३२ (मु. २१६,२१७)—ये दोनों गाथाएं आवनि ९१० (मु. १३२७) की व्याख्या में लिखी गई हैं। टीकाकार ने इन दोनों गाथाओं के लिए 'इमं वक्खाणं' का उल्लेख किया है।
३३. मूसाइ महाकायं, मज्जारादी हयाघयण केई।
अविभिण्णे गिण्हेउं, पढंति एगे जइऽपलोओ३।।२१८।।
३. आवनि ९३० (मु. १३५३)—इस गाथा की व्याख्या में यह भाष्य गाथा (३३, मु. २१८) लिखी गई है। टीकाकार ने इस गाथा के लिए 'आह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है।
३४. अंडगमुज्झितकप्पे, न य भूमि खणंति इहरहा तिन्नि।
असज्झाइयपमाणं, मच्छियपाओ जहि निवुड्डे।।२१९।।
३५. अजराउ तिन्नि पोरिसि, जराउयाणं जरे पडे तिन्नि।
रायपह बिंदु पडिते, कप्पइ वूढे पुणऽण्णत्थ।।२२०।।
३६. जइ फुसति तहिं तुंडं, अहवा लेच्छारिएण संचिक्खे।
इहरा न होति चोदग, वंतं मा परिणयं जम्हा१।।२२१।।
१. आवनि (९३१, मु. १३५४) की व्याख्या में तीन भाष्य- गाथाएं (३४-३६, मु. २१९-२१) लिखी गई हैं। ब और ला प्रति में इनके लिए भा. व्या. का उल्लेख है।
३७. सीताणं जं दिट्ठं, तं तं मोत्तूणऽनाहनिहताणि।
आडंबरे य रुद्दे, माइसु हेट्ठट्ठिया वारे२।।२२२।।
२. आवनि (९३४, मु. १३५७) की व्याख्या में एक भाष्य- गाथा (भा. ३७, मु. २२२) लिखी गई है। टीका में 'पश्चार्द्धस्य तु भाष्यकार एव व्याख्यां कुर्वन्नाह' का उल्लेख है।
३८. डहरगगाममते वा, न करेंति जाव न नीणितं होति।
पुरगामे व महंते, वाडगसाही परिहरंती३।।२२३।।
३. आवनि (९३६, मु. १३५९) की व्याख्या में एक भाष्य- गाथा (भा. ३८, मु. २२३) प्राप्त होती है। टीकाकार ने 'पश्चार्द्धस्य तु भाष्यकार एव व्याख्यां कुर्वन्नाह' का उल्लेख किया है।
३९. नवकालवेलसेसे, उवग्गहिय अट्ठया पडिक्कमइ।
न पडिक्कमई वेगो, नववारहते धुवमसज्झाओ।।२२४।।
४०. इक्किक तिन्नि वारे, छीयादि हतम्मि गिण्हते कालं।
चोदेइ खरो बारस, अणिट्ठविसए य कालवधो।।२२५।।
४१. चोदग माणुसऽणिट्ठे, कालवधो सेसगाण उ पहारो।
पावासुयाइ पुव्विं, पण्णवणमणिच्छ उग्घाडे।।२२६।।
४२. वीसरसद्दरुयंते, अव्वत्तगडिंभगम्मि मा गिण्हे।
गोसे दरपट्ठविते, छीए छीए तिगी पेहे४।।२२७।।
४. आवनि (९६९, मु. १३९८) की व्याख्या में चार भाष्य गाथाएं (३९-४२, मु. २२४-२७) प्राप्त होती हैं। टीकाकार ने 'व्याख्या त्वास्या भाष्यकार: स्वयमेव करिष्यति' का उल्लेख किया है।
४३. काए उस्सग्गम्मि य, निक्खेवे होंति दोन्नि उ विगप्पा।
एतेसिं दोण्हं पी, पत्तेय परूवणं वोच्छं५।।२२८।।
५. गा. ९८७ (मु. १४२८) की व्याख्या में एक भाष्य गाथा (मु. २२८) है। टीकाकार ने इस भाष्य-गाथा के प्रारम्भ में 'चाह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है।
४४. जं तु पुरक्खडभावं, दवियं पच्छाकडं व भावाओ।
तं होति दव्वदवियं, जह भविओ दव्वदेवादी।।२२९।।
४५. जइ अत्थिकायभावो, अपदेसो होज्ज अत्थिकायाणं।
पच्छाकडुव्व तो ते, हवेज्ज दव्वत्थिकाया व।।२३०।।
४६. माउगपदं ति नेयं, नवरं अन्नो वि जो पदसमूहो।
सो पदकाओ भण्णति, जे एगपदे बहू अत्था१।।२३१।।
१. भा. ४४-४६ (मु. २२९-३१)—ये तीनों गाथाएं मुद्रित टीका में भाष्य-गाथा के क्रम में हैं। वस्तुत: इनके साथ आवनि ९८८/१-१५—ये सभी गाथाएं भी भाष्य की होनी चाहिए। हमने मूलपाठ के संदर्भ में संपादन में समालोचनात्मक विमर्श प्रस्तुत किया है। देखें गा. ९८७/१ की टिप्पण संख्या २।
४७. चाउम्मासिगवरिसे, आलोयण नियमसो हु दायव्वा।
गहणं अभिग्गहाण य पुव्वगहिते निवेएउं।।२३२।।
४८. चाउम्मासिगवरिसे, उस्सग्गो खेत्तदेवताए उ।
पक्खिय सिज्जसुराए, करेंति चउमासिगे वेगे२।।२३३।।
२. ४७,४८ (मु. २३२,२३३)—ये दोनों भाष्य-गाथाएं मूल सूत्र की व्याख्या करने वाली हैं। टीकाकार ने इनके लिए 'आह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है।
४९. भत्ते पाणे सयणासणे य अरिहंतसमणसेज्जासु।
उच्चारे पासवणे, पणवीसं होंति उस्सासा३।।२३४।।
३. टीकाकार ने इस भाष्य-गाथा ४९ (मु. २३४) की व्याख्या में 'चाह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। यह गाथा भाष्य की है, इस आधार पर उसके आगे की ७ निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक में प्रकाशित गाथाएं भी भाष्य की होनी चाहिए (देखें गाथा १०३२/१-७, मु. १५३४- ४०) विस्तार हेतु देखें १०३२/१ का चौथा टिप्पण।
५०. जो खलु तीसतिवरिसो, सत्तरिवरिसेण पारणाइसमो।
विसमे व कूडवाही, निव्विन्नाणे हु से जड्डे।।२३५।।
५१. समभूमे वि अइभरो, उज्जाणे किमुय कूडवाहिस्स?
अइभारेणं भज्जइ, त्तुतयघातेहि य मरालो४।।२३६।।
४. ५० और ५१—ये दोनों भाष्य गाथाएं मुद्रित हाटी में २३५,२३६ गाथा के क्रमांक में हैं। इन गाथाओं के लिए टीकाकार ने 'आह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। इसके साथ १०३२/७, मु. १५४०वीं गाथा टीका में निगा के क्रम में है, लेकिन यह गाथा भाष्य की होनी चाहिए। विस्तार हेतु देखें १०३२/७वीं गाथा का ८वां टिप्पण।
५२. जह करगओ निकिंतइ, दारुं इंतो पुणो वि वच्चंतो।
इय कंतंति सुविहिता, काउस्सग्गेण कम्माइं५।।२३७।।
५. भाष्य गाथा ५२ (मु. २३७) गाथा के लिए टीका में 'आह भाष्यकार:' का उल्लेख है।
५२/१. नामं ठवणा दविए, अइच्छ पडिसेहमेव भावे य।
एते खलु छब्भेया, पच्चक्खाणम्मि नातव्वा१।।२३८।।
१. इस गाथा के प्रारम्भ में टीकाकार ने 'आह भाष्यकार:' का उल्लेख किया है। २३८ की गाथा मुद्रित हाटी में भाष्य-गाथा के क्रमांक के साथ प्रकाशित है। चूर्णिकार ने इस गाथा के बारे में कोई संकेत नहीं दिया है। यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए। हमने इसे निर्युक्ति-गाथा के क्रमांक के साथ जोड़ा है। यह गाथा निर्युक्ति की क्यों होनी चाहिए, इसके लिए देखें गा. १०४२ का ७ नम्बर का टिप्पण।
५३. दव्वनिमित्तं दव्वे, दव्वभूओ उ तत्थ रायसुता।
अइच्छपच्चक्खाणं, बंभण-समणा य इच्छंति।।२३९।।
५४. अमुगं दिज्जउ मज्झं, नत्थि ममं तं तु होति पडिसेहो।
सेसपदाण य गाहा, पच्चक्खाणस्स भावम्मि।।२४०।।
५५. तं दुविधं सुतनोसुत, सुतं दुहा पुव्वमेव नोपुव्वं।
पुव्वसुत नवमपुव्वं, नोपुव्वसुतं इमं चेव।।२४१।।
५६. नोसुतपच्चक्खाणं, मूलगुणे चेव उत्तरगुणे य।
मूले सव्वं देसं, इत्तरियं आवकहियं च२।।२४२।।
२. ५३-५६—ये चार गाथाएं भाष्य-गाथा के क्रम में हैं। हाटी में इन गाथाओं की मुद्रित संख्या (२३९-४२) है।
५६/१. पाणिवहमुसावाए अदत्तमेहुणपरिग्गहे चेव।
समणाणं मूलगुणा, तिविहं तिविहेणं नातव्वा३।।२४३।।
३. २४३वीं गाथा हाटी में भाष्य-गाथा है, लेकिन टीकाकार ने इसके लिए भाष्यकृत् या निर्युक्तिकृत् ऐसा कोई उल्लेख नहीं किया है। यह निर्युक्ति की गाथा होनी चाहिए। इसके लिए देखें गा. १०४३ का टिप्पण। इस गाथा को निर्युक्ति के क्रमांक के साथ जोड़ने के कारण भाष्य-गाथा के क्रमांक में नहीं जोड़ा है।
५७. संविग्गअण्णसंभोइयाण देसेज्ज सड्ढगकुलाइं।
अतरंतो वा संभोइयाण देज्जा जहसमाधी।।२४४।।
५७/१. सोही पच्चक्खाणस्स, छव्विहा समणसमयकेतूहिं।
पण्णत्ता तित्थयरेहिं, तमहं वोच्छं समासेणं४।।२४५।।
४. मुद्रित टीका में यह गाथा भाष्यगाथा २४५ के क्रम में प्रकाशित है, लेकिन यह गाथा निर्युक्ति की होनी चाहिए, क्योंकि विषय की दृष्टि से यह निर्युक्ति गाथा के साथ जुड़ती है। देखें गा. १०६७/५ का दूसरा टिप्पण। चूंकि हमने इस गाथा को निर्युक्ति के क्रमांक में जोड़ा है, अत: भाष्य के मूल क्रमांक के साथ इसको नहीं जोड़ा है।
५८. पच्चक्खाणं सव्वण्णुदेसितं जं जहिं जया काले।
तं जो सद्दहति नरो, तं जाणसु सद्दहणसुद्धं।।२४६।।
५९. पच्चक्खाणं जाणति, कप्पे जं जम्मि होइ कायव्वं।
मूलगुणे उत्तरगुणे, तं जाणसु जाणणासुद्धं।।२४७।।
६०. कितिकम्मस्स विसोधी, पउंजती जो अहीणमतिरित्तं।
मण-वयण-कायगुत्तो, तं जाणसु विणयओ सुद्धं।।२४८।।
६१. अणुभासति गुरुवयणं, अक्खर-पद-वंजणेहि परिसुद्धं।
पंजलिउडो अभिमुहो, तं जाणसु भासणासुद्धं१।।२४९।।
१. तु. मूला ६४३।
६२. कंतारे दुब्भिक्खे, आतंके वा महई समुप्पन्ने।
जं पालितं न भग्गं, तं जाणसु पालणासुद्धं२।।२५०।।
२. तु. मूला ६४४।
६३. रागेण व दोसेण व, परिणामेण व न दूसितं जं तु।
तं खलु पच्चक्खाणं, भावविसुद्धं मुणेतव्वं३।।२५१।।
३. तु. मूला ६४५।
६३/१. एतेहि छहि ठाणेहिं, पच्चक्खाणं न दूसितं जं तु।
तं सुद्धं नातव्वं, तप्पडिवक्खे असुद्धं तु।।२५२।।
६३/२. थंभा कोहा अणाभोगा, अणापुच्छा असंतइं।
परिणामओ असुद्धो, अवाउ जम्हा विउपमाणं४।।२५३।।
४. मुद्रित टीका में आठ भाष्य-गाथाओं का उल्लेख है, लेकिन यहां ५८-६३ (मु. २४६-५१)—ये छह गाथाएं ही भाष्य की होनी चाहिए, अंतिम दो गाथाएं (६३/१,२, मुद्रित २५२,२५३) निर्युक्ति की होनी चाहिए। इसका एक कारण यह है कि ला और ब प्रति में गाथाषट्कं भा. व्या. का उल्लेख है। यदि अंतिम दो गाथाएं भी भाष्य की होतीं तो गाथाऽष्टकं भा. व्या. का उल्लेख होता। विषय की दृष्टि से भी ये दोनों गाथाएं निर्युक्ति गाथा के साथ जुड़ती हैं। ये निर्युक्ति-गाथाएं क्यों होनी चाहिए, इसके लिए देखें गा. १०७१ का ८वां टिप्पण। निर्युक्ति-गाथाओं के क्रमांक में जोड़ने के कारण इन दोनों गाथाओं को भाष्य गाथा के क्रम में नहीं जोड़ा है।
♦
(आवनि ८६४, मु. १२७१) गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में १०५ अतिरिक्त गाथाएं मिलती हैं। प्रतियों में 'पंचुत्तरेण गाहासएण झाणसयगसमुद्दिट्ठं जिणभद्दखमासमणेहिं कम्मविसोहीकरं जइणाऽन्या व्या.' का उल्लेख है।
आचार्य हरिभद्र ने ध्यान शतक के लिए शास्त्रान्तर का उल्लेख किया है, लेकिन रचनाकार के नाम का उल्लेख नहीं किया। आचार्य मलधारी हेमचन्द्र ने इसके कर्तृत्व का संकेत नहीं दिया है, अत: पंडित दलसुखभाई मालवणिया के अनुसार यह जिनभद्रगणि की रचना है, इसमें संदेह है। उनका मंतव्य है कि शास्त्रान्तर कहने का अर्थ यह नहीं कि यह आचार्य जिनभद्रगणि की रचना है। यह आचार्य हरिभद्र की कृति होनी चाहिए, इसीलिए उन्होंने प्रारंभ में मंगलाचरण किया है। अन्यथा ग्रंथ के बीच में मंगलाचरण की आवश्यकता नहीं थी। यदि यह कृति जिनभद्रगणि या अन्य आचार्य की होती तो आचार्य जिनभद्रगणि उसके कर्तृत्व का अवश्य उल्लेख करते।
आवश्यक निर्युक्ति में अनेक प्रक्षिप्त गाथाएं या अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। हस्तप्रतियों एवं टीका में जहां कम अन्यकर्तृकी गाथाएं थीं, उनको हमने पाद टिप्पण में दे दिया, लेकिन जहां तेतीस आशातना आदि से संबंधित अधिक गाथाएं थीं, उनका केवल उल्लेख मात्र किया है। चूंकि ध्यान शतक जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण की एक महत्त्वपूर्ण रचना है, चूर्णिकार और टीकाकार ने भी इन गाथाओं की विस्तृत व्याख्या की है, इसलिए हमने इन गाथाओं को इस परिशिष्ट में अनुवाद सहित दिया है।)
वीरं सुक्कज्झाणग्गिदड्ढकम्मिंधणं पणमिऊणं।
जोईसरं सरण्णं, झाणज्झयणं पवक्खामि।।१।।
शुक्लध्यान की अग्नि से जिसने कर्म रूप ईंधन को जला दिया, ऐसे योगीश्वर और शरण्य भगवान् महावीर को प्रणाम करके मैं ध्यानध्ययन (ध्यानशतक) को कहूंगा।
जं थिरमज्झवसाणं, तं झाणं जं चलं तगं चित्तं।
तं होज्ज भावणा वा, अणुपेहा वा अहव चिंता।।२।।
स्थिर अध्यवसाय (एकाग्रचित) को ध्यान तथा अस्थिर अध्यवसाय को चित्त कहा गया है। वह भावना, अनुप्रेक्षा और चिंतन रूप है।
अंतोमुहुत्तमेत्तं, चित्तावत्थाणमेगवत्थुम्मि।
छउमत्थाणं झाणं, जोगनिरोहो जिणाणं तु।।३।।
छद्मस्थ के एक वस्तु की पर्याय में चित्त की एकाग्रता अन्तर्मुहूर्त्त मात्र होती है। जिन—केवली के योग निरोधात्मक ध्यान होता है।
अंतोमुहुत्तपरतो, चिंता झाणंतरं व होज्जाहि।
सुचिरं पि होज्ज बहुवत्थुसंकमे झाणसंताणो।।४।।
अन्तर्मुहूर्त्त के पश्चात् छद्मस्थ का चिन्तन ध्यानान्तर में बदल जाता है। यदि अनेक वस्तुओं की पर्यायों का आलम्बन लिया जाए तो ध्यान का प्रवाह लम्बे समय तक भी रह सकता है।
अट्टं रुद्दं धम्मं, सुक्कं झाणाइ तत्थ अंताइं।
निव्वाणसाहणाइं, भवकारणमट्टरुद्दाइं।।५।।
ध्यान चार प्रकार का होता है—आर्त्त, रौद्र, धर्म्य और शुक्ल। इनमें अंतिम दो मोक्ष के साधक तथा आर्त्त और रौद्र—ये दो ध्यान संसार-भ्रमण के कारण हैं।
अमणुण्णाणं सद्दादिविसयवत्थूण दोसमइलस्स।
धणियं विओगचिंतणमसंपओगाणुसरणं च।।६।।
द्वेष से मलिन व्यक्ति का अमनोज्ञ शब्द आदि इन्द्रिय-विषयों के वियोग हेतु चिंतन करना तथा उन विषयों की पुन: प्राप्ति न हो, इसका अत्यधिक अनुस्मरण करना आर्त्तध्यान का प्रथम भेद है।
तह सूलसीसरोगादिवेदणाए वि जोगपणिहाणं।
तदसंपओगचिंता, तप्पडियाराउलमणस्स।।७।।
शूल, सिर-दर्द आदि की वेदना होने पर आकुल-व्याकुल होकर उसके वियोग का चिन्तन करना तथा उस रोग की पुन: प्राप्ति न हो, इसके लिए एकाग्र होकर चिन्तन करना आर्त्त ध्यान का दूसरा भेद है।
इट्ठाणं विसयादीण, वेदणाए य रागरत्तस्स।
अवियोगऽज्झवसाणं, तह संजोगाभिलासो य।।८।।
राग से आसक्त व्यक्ति का इष्ट विषय आदि की अनुभूति के अवियोग हेतु एकाग्र अध्यवसाय तथा पुन: उन इष्ट विषयों की अभिलाषा करना आर्त्तध्यान का तीसरा प्रकार है।
देविंदचक्कवट्टित्तणाइं गुणरिद्धिपत्थणमईयं।
अधमं नियाणचिंतणमण्णाणाणुगयमच्चंतं।।९।।
देवेन्द्र और चक्रवर्ती आदि ऋद्धिसम्पन्न व्यक्तियों के विषय और वैभव की प्रार्थना करना निदान है। यह निदान अत्यन्त अज्ञान युक्त तथा अधम है। यह आर्त्तध्यान का चौथा प्रकार है।
एतं चउव्विधं रागदोसमोहंकियस्स जीवस्स।
अट्टज्झाणं संसारवद्धणं तिरियगतिमूलं।।१०।।
आर्त्तध्यान के ये चारों प्रकार राग, द्वेष और मोह से युक्त व्यक्ति के होते हैं। आर्त्तध्यान तिर्यञ्चगति का कारण तथा संसार को बढ़ाने वाला है।
मज्झत्थस्स उ मुणिणो, सकम्मपरिणामजणियमेतं ति।
वत्थुस्सभावचिंतणपरस्स सम्मं सहंतस्स।।११।।
कुणओ व पसत्थालंबणस्स पडियारमप्पसावज्जं।
तव-संजमपडियारं, च सेवओ धम्ममणियाणं।।१२।।
वस्तु के स्वभाव का चिंतन करने वाला मध्यस्थ मुनि इस सत्य को जानता है कि संयोग-वियोग और रोग आदि अपने ही कर्मों के परिणाम से उत्पन्न हैं, अत: उनको समभाव से सहन करने वाले, प्रशस्त आलम्बन लेने वाले, निरवद्य प्रतिकार करने वाले तथा तप और संयम को प्रतिकार मानकर बिना निदान के उसका सेवन करने वाले मुनि के धर्म्यध्यान होता है।
रागो दोसो मोहो, जेणं संसारहेयवो भणिता।
अट्टम्मि य ते तिण्णि वि, तो तं संसारतरुबीयं।।१३।।
राग, द्वेष और मोह—ये तीनों संसार के हेतु कहे गए हैं। ये तीनों आर्त्तध्यान में विद्यमान रहते हैं, अत: आर्त्तध्यान को संसार रूपी वृक्ष का बीज कहा गया है।
कावोय-नील-कालालेस्साओ णाइसंकिलिट्ठाओ।
अट्टज्झाणोवगयस्स, कम्मपरिणामजणियाओ।।१४।।
आर्त्तध्यान से युक्त व्यक्ति की कापोत, नील और कृष्ण—ये तीनों लेश्याएं अतिसंक्लिष्ट नहीं होतीं। ये लेश्याएं कर्म परिणाम जनित होती हैं।
तस्सऽक्कंदणसोयणपरिदेवणताडणाइं लिंगाइं।
इट्ठाणिट्ठवियोगावियोगवियणानिमित्ताइं ।।१५।।
आर्त्तध्यान के चार लक्षण हैं—
१. आक्रन्दन—जोर-जोर से चिल्लाना।
२. शोचन—अश्रुपूर्ण आंखों से दैन्य दिखाना।
३. परिदेवन—विलाप करना।
४. ताडण—छाती, सिर आदि पीटना।
ये चारों इष्ट-वियोग, अनिष्ट-संयोग एवं वेदना होने से उत्पन्न होते हैं।
निंदइ य नियकयाइं, पसंसइ सविम्हओ विभूतीओ।
पत्थेइ तासु रज्जइ, तयज्जणपरायणो होइ।।१६।।
आर्त्तध्यान में व्यक्ति अपने कृत्यों की निंदा करता है। दूसरों के वैभव की आश्चर्यचकित होकर प्रशंसा करता है, उनकी प्राप्ति की अभिलाषा करता है, प्राप्ति होने पर आसक्ति करता है तथा उसको पाने की सतत चेष्टा करता रहता है।
सद्दादिविसयगिद्धो, सद्धम्मपरम्मुहो पमादपरो।
जिणमयमणवेक्खंतो, वट्टति अट्टम्मि झाणम्मि।।१७।।
शब्द आदि इन्द्रिय-विषयों में आसक्त, सद्धर्म से पराङ्मुख, प्रमादी, वीतराग-वचनों से निरपेक्ष व्यक्ति आर्त्तध्यान में प्रवृत्त होता है।
तदविरयदेसविरता, पमादपरसंजयाणुगं झाणं।
सव्वप्पमादमूलं, वज्जेयव्वं जतिजणेणं।।१८।।
यह आर्त्तध्यान अविरत, देशविरत और प्रमत्तसंयत (छठे गुणस्थानवर्ती मुनि) के होता है। यह सभी प्रमादों का मूल है, अत: मुनिजनों को इसका वर्जन करना चाहिए।
सत्तवह-वेह-बंधण-डहणंकणमारणादिपणिहाणं।
अइकोहग्गहघत्थं, निग्घिणमणसोऽहमविवागं।।१९।।
क्रूर व्यक्ति का प्राणियों के वध, वेेध (कीलिका से नासिका आदि को बींधना), बंधन, दहन, अंकन और मारने आदि का क्रूर अध्यवसाय होना तथा अधम विपाक वाले उत्कट क्रोधग्रह से ग्रसित होना रौद्रध्यान का हिंसानुबंधी नामक प्रथम प्रकार है।
पिसुणासब्भासब्भूय-भूतघातादिवयणपणिहाणं।
मायाविणोऽविसंधणपरस्स पच्छण्णपावस्स।।२०।।
मायावी, परवंचना में प्रवृत्त, प्रच्छन्नपापी (अपने असद्भूत गुणों को प्रकट करने वाला) जीव का पैशुन्य, असभ्यवचन, असत्यवचन तथा प्राणिघात करने वाले वचनों में दृढ़ अध्यवसाय का होना रौद्रध्यान का मृषानुबंधी नामक दूसरा प्रकार है।
तह तिव्वकोहलोहाउलस्स भूतोवघातणमणज्जं।
परदव्वहरणचित्तं, परलोगावायनिरवेक्खंं।।२१।।
तीव्र क्रोध और लोभ से आकुल होकर प्राणियों का उपहनन, अनार्य आचरण, दूसरे की वस्तु का अपहरण करने की इच्छा करना तथा पारलौकिक अपायों—नरकगमन आदि से निरपेक्ष रहना (रौद्रध्यान१ का 'स्तेयानुबंधी' नामक तीसरा प्रकार है।)
१. हाटी २ पृ ६६—टीकाकार हरिभद्र के अनुसार इस ध्यान में पिशुन आदि वचनों में प्रवृत्त न होने पर भी उस प्रवृत्ति के प्रति दृढ़ अध्यवसाय होता है।
सद्दादिविसयसाहणधणसंरक्खणपरायणमणिट्ठं ।
सव्वाभिसंकणपरोवघातकलुसाउलं चित्तं।।२२।।
शब्द आदि इन्द्रिय-विषय की प्राप्ति के साधनभूत धन के संरक्षण हेतु तत्पर रहना, अनिष्ट चिंतन में लीन रहना, सबके प्रति शंकाशील रहना, दूसरों की घात करने की कलुषता से आकुल चित्त रहना—यह रौद्रध्यान का विषय-संरक्षणानुबंधी नामक चौथा प्रकार है।
इय करणकारणाणुमतिविसयमणुचिंतणं चउब्भेदं।
अविरयदेसासंजयजणमणसंसेवियमहण्णं।।२३।।
इस प्रकार रौद्रध्यान के हिंसानुबंधी आदि चार भेदों को स्वयं करना, दूसरों से करवाना तथा इनका अनुमोदन करना, उसी विषय का चिंतन करना रौद्रध्यान है। मानसिक रूप से सेवित यह अश्रेयस्कर ध्यान अविरत और देशविरत श्रावक के होता है।
एयं चउव्विहं रागदोसमोहाउलस्स जीवस्स।
रोद्दज्झाणं संसारवड्ढणं नरगगतिमूलं।।२४।।
रौद्रध्यान के ये चारों प्रकार राग, द्वेष और मोह से आकुल चित्त वाले व्यक्ति के होते हैं। ये संसार को बढ़ाने वाले तथा नरक गति के मूल कारण हैं।
कावोत-नील-कालालेसाओ तिव्वसंकिलिट्ठाओ।
रोद्दज्झाणोवगयस्स, कम्मपरिणामजणियाओ।।२५।।
रौद्रध्यान से युक्त व्यक्ति की कापोत, नील और कृष्ण लेश्या अति संक्लिष्ट होती है। ये कर्म परिणाम जनित होती हैं।
लिंगाइं तस्स उस्सण्णबहुलनाणाविहाऽऽमरणदोसा।
तेसिं चिय हिंसादिसु, बाहिरकरणोवउत्तस्स।।२६।।
जो रौद्रध्यान के हिंसानुबंधी आदि चारों प्रकारों में (वाणी और शरीर से संलग्न है), उस रौद्रध्यानी के चार लक्षण हैं—
१. उत्सन्न दोष—रौद्रध्यान के हिंसा आदि चारों प्रकारों में किसी एक में प्राय: संलग्न होना।
२. बहुल दोष—रौद्रध्यान के सभी प्रकारों में प्रवृत्त होना।
३. नानाविध दोष—चमड़ी उधेड़ना, आंखें निकालना आदि हिंसात्मक कार्यों में प्रवृत्त होना।
४. आमरण दोष—हिंसा आदि करने में मृत्यु पर्यन्त अनुताप न होना।
परवसणं अभिनंदति, निरवेक्खो निद्दओ निरणुतावो।
हरिसिज्जति कयपावो, रोद्दज्झाणोवगतचित्तो।।२७।।
रौद्रध्यान में संलग्न व्यक्ति दूसरों के दु:ख में प्रसन्नता का अनुभव करता है, वह निरपेक्ष होता है अर्थात् उसके मन में पाप के प्रति भय नहीं होता। वह निर्दय और अनुताप रहित होता है। वह पाप में प्रवृत्त होकर प्रसन्न होता है।
झाणस्स भावणाओ, देसं कालं तहाऽऽसणविसेसं।
आलंबणं कमं झाइयव्वयं जे य झायारो।।२८।।
तत्तोऽणुप्पेहाओ, लेस्सा लिंगं च फलं च नाऊणं।
धम्मं झाइज्ज मुणी, तग्गतजोगो तओ सुक्कं।।२९।।
मुनि ध्यान की भावनाओं, देश, काल, आसन विशेष, आलम्बन, क्रम, ध्येय, ध्याता, अनुप्रेक्षा, लेश्या, लिंग और फल को जानकर धर्म्यध्यान में संलग्न हो। जब वह धर्म्यध्यान का अभ्यास पूर्ण कर ले, तब वह शुक्लध्यान में प्रवृत्त हो।
पुव्वकयब्भासो भावणाहिं झाणस्स जोग्गयमुवेति।
ताओ य नाण-दंसण-चरित्त-वेरग्गनियताओ।।३०।।
पहले भावनाओं के माध्यम से ध्यान का अभ्यास करने वाला ध्यान की योग्यता प्राप्त कर लेता है। भावनाएं चार प्रकार की हैं—१. ज्ञान भावना २. दर्शन भावना ३. चारित्र भावना ४. वैराग्य भावना।
णाणे णिच्चब्भासो, कुणति मणोधारणं विसुद्धि च।
नाणगुणमुणितसारो, तो झाति सुनिच्चलमतीओ।।३१।।
जो ज्ञान का नित्य अभ्यास करता है, ज्ञान में मन को स्थिर करता है, सूत्र और अर्थ की विशुद्धि करता है, ज्ञान के माहात्म्य से परमार्थ को जान लेता है, वह निश्चल बुद्धि होकर ध्यान करता है।
संकादिदोसरहितो, पसमथेज्जादिगुणगणोवेतो।
होति असंमूढमणो, दंसणसुद्धीऍ झाणम्मि।।३२।।
शंका आदि दोषों से रहित, प्रशम, स्थैर्य आदि गुणों से युक्त व्यक्ति दर्शनशुद्धि से ध्यान में असम्मूढ़ मन वाला हो जाता है।
नवकम्माणायाणं, पोराणविणिज्जरं सुभादाणं।
चारित्तभावणाए, झाणमयत्तेण य समेति।।३३।।
चारित्र भावना से नए कर्मों का अग्रहण, पूर्व संचित कर्मों का निर्जरण तथा शुभ कर्मों का ग्रहण और ध्यान—ये सब बिना किसी प्रयत्न के ही प्राप्त हो जाते हैं।
सुविदितजगस्सभावो, निस्संगो निब्भओ निरासो य।
वेरग्गभावितमणो, झाणम्मि सुनिच्चलो होति।।३४।।
जगत् के स्वभाव को भलीभांति जानने वाला, निस्संग—अनासक्त, अभय, आशंसा से मुक्त व्यक्ति वैराग्य भावना से भावित मन वाला होता है। वह ध्यान में सहज ही निश्चल हो जाता है।
निच्चं चिय जुवई-पसु-नपुंसगकुसीलवज्जितं जइणो।
ठाणं वियणं भणियं, विसेसतो झाणकालम्मि।।३५।।
मुनि सदैव स्त्री, पशु, नपुंसक और कुशील व्यक्तियों से रहित एकान्त स्थान में रहे। ध्यानकाल में वह विशेष रूप से एकान्तस्थान में रहे।
थिरकयजोगाणं पुण, मुणीण झाणे सुनिच्चलमणाणं।
गामम्मि जणाइण्णे, सुण्णे रण्णे व ण विसेसो।।३६।।
स्थिरयोग वाले तथा ध्यान में निश्चल मति वाले व्यक्ति के लिए जनाकीर्ण ग्राम और शून्य अरण्य में कोई अन्तर नहीं होता।
जो जत्थ समाहाणं, होज्ज मणो-वयण-कायजोगाणं।
भूओवरोहरहितो, सो देसो झायमाणस्स।।३७।।
इसलिए मन, वचन और काया के योगों का जहां समाधान बना रहे तथा जो स्थान जीवों के उपरोध से रहित हो, वही ध्यान करने वाले के लिए श्रेष्ठ ध्यान-स्थल है।
कालो वि सो च्चिय जहिं, जोगसमाहाणमुत्तमं लहति।
न उ दिवसनिसावेलाइनियमणं झाइणो भणितं।।३८।।
ध्यान के लिए काल भी वही श्रेष्ठ है, जिसमें मन, वचन और काया के योगों का समाधान बना रहे। ध्याता के लिए दिन-रात या अन्य समय का कोई नियमन नहीं है।
जच्चिय देहावत्था, जिया ण झाणोवरोहिणी होति।
झाइज्जा तदवत्थो, ठितो निसण्णो निवण्णो वा।।३९।।
शरीर को जिस अवस्था (आसन) का अभ्यास हो गया हो, जो ध्यान में बाधा डालने वाली न हो, उसी अवस्था में स्थित होकर ध्याता स्थित—खड़े होकर, निषण्ण—बैठकर तथा निपण्ण—सोकर ध्यान करे।
सव्वासु वट्टमाणा, मुणओ जं देसकालचेट्ठासु।
वरकेवलाइलाभं, पत्ता बहुसो समितपावा।।४०।।
सब देश, काल और चेष्टा-आसनों में उपयुक्त होकर उपशान्त दोष वाले अनेक मुनियों ने ध्यान के द्वारा श्रेष्ठ केवलज्ञान आदि की प्राप्ति की है।
तो देसकालचेट्ठानियमो झाणस्स नत्थि समयम्मि।
जोगाण समाहाणं, जह होति तहा पयइयव्वं।।४१।।
अत: आगमों में ध्यान के लिए देश, काल और आसन का कोई नियम नहीं है। जिस रूप में योगों का समाधान हो, वैसा ही प्रयत्न करना चाहिए।
आलंबणाइं वायणपुच्छणपरियट्टणाणुचिंताओ।
सामाइयाइयाइं, सद्धम्मावस्सयाइं च।।४२।।
धर्म्यध्यान के ये आलम्बन हैं—१. वाचना, २. प्रच्छना ३. परिवर्तना ४. अनुचिंतन (अनुप्रेक्षा), सामायिक तथा सद्धर्मावश्यक आदि चारित्र धर्मानुगामी आलम्बन हैं।
विसमम्मि समारोहति, दढदव्वालंबणो जहा पुरिसो।
सुत्ताइकयालंबो, तह झाणवरं समारुहइ।।४३।।
जिस प्रकार मजबूत रस्सी आदि का आलम्बन लेकर व्यक्ति विषम स्थान में भी ऊपर चढ़ जाता है, वैसे ही सूत्र के वाचना आदि आलम्बनों का सहारा लेकर व्यक्ति धर्म्यध्यान में आरूढ़ हो जाता है।
झाणप्पडिवत्तिकमो, होति मणोजोगनिग्गहादीओ।
भवकाले केवलिणो, सेसस्स जहासमाधीए।।४४।।
केवली के भवकाल—शैलेशी अवस्था में शुक्लध्यान का प्रतिपत्ति-क्रम इस प्रकार रहता है—पहले मनोयोग, तदनंतर वाग्योग तथा अन्त में काययेाग का निरोध होता है। शेष व्यक्ति यदि धर्म्यध्यान में प्रवृत्त होते हैं तो उनके यथासमाधि क्रम का निर्देश है। (यह क्रम आवश्यक नहीं है)
आणाविययमवाए, विवाग-संठाणओ उ णायव्वो।
एते चत्तारि पदा, झायव्व धम्मझाणस्स ।।४४/१।।
धर्म्यध्यान के चार ध्यातव्य पद हैं—१. आज्ञाविचय २. अपायविचय ३. विपाकविचय ४. संस्थानविचय।
सुनिउणमणादिणिधणं, भूतहितं भूतभावणमहग्घं।
अमियमजियं महत्थं, महाणुभावं महाविसयं।।४५।।
झाएज्जा निरवज्जं, जिणाण आणं जगप्पदीवाणं।
अणिउणजणदुण्णेयं, नयभंगपमाणगमगहणे।।४६।।
जगप्रदीप अर्हत् की आज्ञा का ध्यान करना चाहिए। जिनेन्द्र आज्ञा अतिनिपुण, अनादि-अनंत, प्राणियों के लिए हितकर, सत्यग्राही, महार्घ्य, अपरिमित, अपराजित, महान् अर्थ वाली, महान् सामर्थ्य से युक्त, महान् विषय वाली, अनिपुण लोगों द्वारा अज्ञेय तथा नय, भंग, प्रमाण और गम-विकल्पों से गहन है।
तत्थ य मइदोब्बलेणं, तव्विहायरियविरहओ वावि।
णेयगहणत्तणेण य, णाणावरणोदएणं च ।।४७।।
हेऊदाहरणासंभवोॅ य सइ सुट्ठु जं न बुज्झेज्जा।
सव्वण्णुमयमवितहं, तहावि तं चिंतए मइमं।।४८।।
इन कारणों से सर्वज्ञ द्वारा प्रणीत अवितथ तथ्य का सम्यक् रूप से अवबोध नहीं होता—
★ मति-दौर्बल्य,
★ उसका अवबोध देने वाले आचार्यों का अभाव,
★ ज्ञेय की गहनता,
★ ज्ञान के आवरण की सघनता,
★ हेतु और उदाहरण का अभाव।
इन कारणों के होने पर भी बुद्धिमान् मनुष्य को सर्वज्ञ का मत अवितथ—सत्य है, ऐसा चिंतन करना चाहिए।
अणुवकयपराणुग्गहपरायणा जं जिणा जगप्पवरा।
जियरागदोसमोहा, य णण्णहावादिणो तेणं।।४९।।
क्योंकि अनुपकारी पर अनुग्रह करने में तत्पर, जगत् में श्रेष्ठ, राग-द्वेष और मोह के विजेता अर्हत् अन्यथावादी नहीं होते। (यह धर्म्यध्यान का पहला आज्ञाविचय ध्यान है।)
रागद्दोसकसायाऽऽसवादिकिरियासु वट्टमाणाणं।
इहपरलोगावाओ, झाएज्जा वज्जपरिवज्जी।।५०।।
वर्ज्य परिवर्जी अर्थात् अप्रमत्त मुनि को राग, द्वेष, कषाय तथा आस्रव आदि क्रियाओं में वर्तमान व्यक्तियों के इहलोक और परलोक के अपायों—दोषों का चिंतन करना चाहिए। (यह धर्म्यध्यान का अपाय विचय नामक दूसरा प्रकार है।)
पयई-ठिइप्पदेसाऽणुभावभिन्नं सुहासुहविभत्तं।
जोगाणुभावजणितं, कम्मविवागं विचिंतेज्जा।।५१।।
मुनि को प्रकृति, स्थिति, प्रदेश और अनुभाव आदि भेदों से भिन्न, शुभ और अशुभ में विभक्त योग तथा अनुभाव (मिथ्यात्व, अविरति आदि) से उत्पन्न विपाक का चिन्तन करना चाहिए। (यह धर्म्यध्यान का विपाक विचय नामक तीसरा प्रकार है।)
जिणदेसिताइ लक्खणसंठाणासणविहाणमाणाइं।
उप्पादट्ठिइभंगाइपज्जवा जे य दव्वाणं।।५२।।
अर्हत् द्वारा प्ररूपित द्रव्यों के लक्षण, संस्थान—आकार, आसन—आधार, विधान, परिमाण, उत्पाद, स्थिति और भंग—व्यय—इन पर्यायों का चिन्तन करना चाहिए।
पंचत्थिकायमइयं, लोगमणाइणिधणं जिणक्खातं।
णामादिभेदभिन्नं, तिविहमहोलोगभेदाइं।।५३।।
जिनेश्वर द्वारा आख्यात लोक पंचास्तिकायमय, अनादि-अनंत, नाम आदि निक्षेपों के भेद से अवस्थापित, अधोलोक, तिर्यक्लोक और ऊर्ध्वलोक—इन तीन भेदों से विभक्त है।
खिति-वलय-दीव-सागर-निरय-विमाण-भवणाइसंठाणं ।
वोमाइपइट्ठाणं, निच्चं लोगट्ठिइविहाणं ।।५४।।
पृथ्वी, वलय—घनोदधि आदि, द्वीप, सागर, नरक, विमान और भवन आदि के संस्थानों का चिंतन तथा आकाश आदि पर प्रतिष्ठित शाश्वतिक लोकस्थिति के प्रकार का चिन्तन करना चाहिए। (यह धर्म्यध्यान का संस्थानविचय नामक चौथा भेद है।)
उवओगलक्खणमणाइनिहणमत्थंतरं सरीराओ।
जीवमरूविं कारिं, भोइं च सयस्स कम्मस्स।।५५।।
जीव उपयोग लक्षण वाला, अनादि-अनंत, शरीर से भिन्न, अरूपी, अपने कर्मों का कर्त्ता और भोक्ता है।
तस्स य सकम्मजणितं, जम्माइजलं कसायपातालं।
वसणसयसावयमणं, मोहावत्तं महाभीमं ।।५६।।
अण्णाणमारुएरियसंजोग - विजोगवीइसंताणं।
संसारसागरमणोरपारमसुहं विचिंतेज्जा।।५७।।
जीव के अपने कर्मों से उत्पन्न यह संसार-सागर जन्म-मरण के जल से भरपूर, क्रोध, मान आदि कषायों से अगाध, सैकड़ों दु:ख रूपी श्वापदों से युक्त, मोह के आवर्तों से सहित, महाभयंकर, अज्ञान रूपी वायु से प्रेरित, संयोग और वियोग के प्रवाह से युक्त, अनादि-अनंत और अशुभ है—मुनि ऐसा चिंतन करे।
तस्स य संतरणसहं, सम्मद्दंसणसुबंधणं अणहं।
णाणमयकण्णधारं, चारित्तमयं महापोयं ।।५८।।
संवरकयनिच्छिद्दं, तवपवणाविद्धजवणतरवेगं।
वेरग्गमग्गपडितं, विसोत्तियावीइनिक्खोभं ।।५९।।
आरोढुं मुणिवणिया, महग्घसीलंगरतणपडिपुण्णं।
जह तं निव्वाणपुरं, सिग्घमविग्घेण पावंति ।।६०।।
उस संसार-सागर को तैरने में समर्थ वह चारित्र रूपी महान् नौका सम्यग्दर्शन के सुबंधन से युक्त, अमूल्य ज्ञान रूपी नाविक से सहित, संवर के द्वारा निश्छिद्र, तप रूपी पवन से प्रेरित होकर तीव्र गति से चलने वाली, वैराग्य मार्ग में बढ़ने वाली और विस्रोतसिका—दुर्ध्यान की लहरों से निष्प्रकम्प है। साधु रूप वणिक् बहुमूल्य शीलांग रत्नों से परिपूर्ण उस नौका में आरूढ़ होकर बिना किसी अवरोध के शीघ्र ही उस निर्वाणपुरी को प्राप्त कर लेते हैं।
तत्थ य तिरयणविणिओगमइयमेगंतियं निराबाहं।
साभावियं निरुवमं, जह सोक्खं अक्खयमुवेंति।।६१।।
वहां वे जीव त्रिरत्न के विनियोग से युक्त, ऐकान्तिक, निराबाध, स्वाभाविक, निरुपम और अक्षय सुख को प्राप्त करते हैं।
किं बहुणा? सव्वं चिय, जीवादिपदत्थवित्थरोवेयं।
सव्वनयसमूहमयं, झाएज्जा समयसब्भावं ।।६२।।
अधिक क्या कहा जाए? जीवादि पदार्थों के विस्तार से युक्त, सब नयों के समूह से युक्त सिद्धान्त में प्ररूपित सद्भूत पदार्थों का चिन्तन करना चाहिए।
सव्वप्पमायविरया, मुणओ खीणोवसंतमोहा य।
झायारो नाणधणा, धम्मज्झाणस्स निद्दिट्ठा ।।६३।।
सब प्रमादों से रहित, क्षीणमोह या उपशान्तमोह ज्ञानी मुनि धर्म्यध्यान करने के अधिकारी माने जाते हैं।
एतेच्चिय पुव्वाणं, पुव्वधरा सुप्पसत्थसंघयणा।
दोण्ह सजोगाजोगा, सुक्काण पराण केवलिणो।।६४।।
धर्म्यध्यान में उपयुक्त पूर्वधर और सुप्रशस्त संहनन वाले मुनि शुक्लध्यान के प्रथम दो प्रकारों-एकत्व पृथक्त्व सविचार और एकत्ववितर्क अविचार के ध्याता होते हैं। शुक्लध्यान का तीसरा भेद (सूक्ष्मक्रिया अनिवृत्ति) सयोगी केवली के तथा चौथा प्रकार (व्यवच्छिन्न क्रिया अप्रतिपाती) अयोगी केवली के होता है।
झाणोवरमे वि मुणी, णिच्चमणिच्चाइचिंतणापरमो।
होति सुभावितचित्तो, धम्मज्झाणेण जो पुव्विं ।।६५।।
धर्म्यध्यान से सुभावित चित्त वाला मुनि ध्यान से उपरत होने पर भी सदा अनित्य आदि भावनाओं के चिंतन में संलग्न होता है।
होंति कमविसुद्धाओ, लेसाओ पीय-पम्ह-सुक्काओ।
धम्मज्झाणोवगतस्स, तिव्वमंदादिभेदाओ।।६६।।
धर्म्यध्यान से युक्त जीव के पीत (तेज), पद्म और शुक्ल—ये तीन लेश्याएं क्रमश: विशुद्ध होती हैं। परिणामों के आधार पर ये तीव्र या मंद परिणाम वाली होती हैं।
आगम-उवदेसाऽऽणाणिसग्गओ जं जिणप्पणीताणं।
भावाणं सद्दहणं, धम्मज्झाणस्स तं लिंगं।।६७।।
आगम, उपदेश, आज्ञा और निसर्ग—इनसे अर्हत् प्रज्ञप्त तत्त्वों में श्रद्धा करना—ये धर्म्यध्यान के चिह्न हैं।
जिणसाहूगुणकित्तणपसंसणाविणयदाणसंपण्णो।
सुत-सील-संजमरओ, धम्मज्झाणी मुणेतव्वो।।६८।।
धर्म्यध्यानी उसे जानना चाहिए, जो अर्हत् और साधु के गुणों का उत्कीर्तन और प्रशंसा करता है। उनके प्रति विनय करता है, दान देता है तथा श्रुत, शील और संयम में रत रहता है।
अह खंतिमद्दवऽज्जवमुत्तीओ जिणमयप्पहाणाओ।
आलंबणाइं जेहिं, सुक्कज्झाणं समारुहइ।।६९।।
जिन-मत में क्षमा, मृदुता, ऋजुता, निर्लोभता आदि गुणों की प्रधानता है। इन आलम्बनों से मुनि शुक्लध्यान में आरूढ़ हो जाता है।
तिहुयणविसयं कमसो, संखिविउ मणो अणुम्मि छउमत्थो।
झायति सुनिप्पकंपो, झाणं अमणो जिणो होइ।।७०।।
मन के विषय तीनों लोक हैं। शुक्लध्यान में संलग्न छद्मस्थ मुनि मन को क्रमश: संक्षिप्त करता हुआ उसको अणु में स्थापित कर निष्प्रकम्प होकर ध्यान करता है। केवली अमन होता है, अत: उसके मानसिक ध्यान नहीं होता। उसके केवल कायिक ध्यान होता है।
जह सव्वसरीरगतं, मंतेण विसं निरुंभए डंके।
तत्तो पुणोऽवणिज्जति, पहाणतरमंतजोगेहिं ।।७१।।
तह तिहुयणतणुविसयं, मणोविसं मंतजोगबलजुत्तो।
परमाणुम्मि निरुंभइ, अवणेति तओ वि जिणवेज्जो।।७२।।
जैसे सारे शरीर में फैले हुए विष को सर्प के द्वारा डंक लगाए गए स्थान पर एकत्रित करके विशिष्ट मंत्र प्रयोग से उस विष को निकाल दिया जाता है, उसी प्रकार मंत्र (जिनवचन) और योगबल की शक्ति से युक्त अर्हत् रूपी वैद्य त्रिभुवन विषय वाले मन रूपी विष को एक परमाणु में निरुद्ध करके उसका (मन का) अपनयन कर देते हैं।
उस्सारितेंधणभरो, जह परिहाति कमसो हुयासुव्व।
थोविंधणावसेसो, निव्वाति तओऽवणीतो य।।७३।।
तह विसइंधणहीणो, मणोहुयासो कमेण तणुगम्मि।
विसइंधणे निरुंभति, निव्वाति तओऽवणीतो य।।७४।।
जिस प्रकार ईंधन के समूह को निकाल देने से अग्नि क्रमश: क्षीण होती जाती है। अंत में थोड़ी ईंधन शेष रहती है। अल्प ईंधन को भी निकाल देने से वह अग्नि बुझ जाती है। उसी प्रकार विषय रूपी ईंधन से परिक्षीण मन रूपी अग्नि क्रमश: क्षीण होती जाती है। थोड़े से विषय रूप ईंधन के रहने पर वह निरुद्ध हो जाती है और पूर्णत: समाप्त करने पर वह सर्वथा बुझ जाती है।
तोयमिव नालियाए, तत्तायसभायणोदरत्थं वा।
परिहाति कमेण जहा, तह जोगिमणोजलं जाण।।७५।।
जैसे नालिका और तप्त लोहे के भाजन में रखा हुआ पानी क्रमश: क्षीण होता जाता है, वैसे ही शुक्लध्यान में लीन योगी के मनोजल को भी क्रमश: क्षीण जानना चाहिए।
एवं चिय वइजोगं, निरुंभति, कमेण कायजोगं पि।
तो सेलेसोव्व थिरो, सेलेसी केवली होति ।।७६।
इसी प्रकार केवली क्रमश: वाग्योग और काययोग का निरोध कर मेरु की भांति स्थिर होकर शैलेशी अवस्था को प्राप्त कर लेता है।
उप्पायट्ठिइभंगादिपज्जवाणं जमेगदव्वम्मि ।
नाणानयाणुसरणं, पुव्वगतसुताणुसारेणं ।।७७।।
सवियारमत्थवंजणजोगंतरओ तगं पढमसुक्कं।
होति पुहुत्तवितक्कं, सवियारमरागभावस्स ।।७८।।
अनासक्त पूर्वधर मुनि पूर्वगत श्रुत के अनुसार एक द्रव्य में स्थित उत्पाद, स्थिति और व्यय आदि पर्यायों का अनेक नयों से अनुस्मरण करते हैं। यह शुक्लध्यान का पृथक्त्व वितर्क सविचार नामक प्रथम प्रकार है। सविचार का अर्थ है—अर्थ से अर्थान्तर, व्यंजन से व्यंजनान्तर तथा विवक्षित योग से योगान्तर में संक्रमण होना।
जं पुण सुणिप्पकंपं, निवातसरणप्पदीवमिव चित्तं।
उप्पायट्ठिइभंगाइयाणमेगम्मि पज्जाए ।।७९।।
अवियारमत्थवंजणजोगंतरओ तगं बितियसुक्कं ।
पुव्वगतसुयालंबणमेगत्तवितक्कमवियारं ।।८०।।
उत्पाद, स्थिति और व्यय आदि पर्यायों में से किसी एक पर्याय में अपने मन को निर्वात गृह में रखे दीपक की भांति निष्प्रकम्प बनाकर चिंतन करना शुक्लध्यान का एकत्व वितर्क अविचार नामक दूसरा प्रकार है। यह पूर्वगत श्रुत के आलम्बन के आधार पर होता है। इस ध्यान में अर्थ से अर्थान्तर, व्यंजन से व्यंजनान्तर तथा योग से योगान्तर में संक्रमण नहीं होता।
निव्वाणगमणकाले, केवलिणो दरनिरुद्धजोगस्स।
सुहुमकिरियाऽनियट्टि, तइयं तणुकायकिरियस्स।।८१।।
मोक्षगमन के निकट काल में केवली के मन और वचन की प्रवृत्ति निरुद्ध हो जाती है, किन्तु उच्छ्वास-नि:श्वास रूप सूक्ष्म कायक्रिया विद्यमान रहती है। यह शुक्लध्यान का सूक्ष्मक्रिया अनिवृत्ति नामक तीसरा प्रकार है।
तस्सेव य सेलेसीगयस्स सेलोव्व णिप्पकंपस्स।
वोच्छिन्नकिरियमप्पडिवाइज्झाणं परमसुक्कं।।८२।।
शैलेशी अवस्था को प्राप्त निष्प्रकम्प केवली के परमशुक्लध्यान का व्यवच्छिन्न क्रिया अप्रतिपाती नामक चौथा प्रकार होता है।
पढमं जोगे जोगेसु, वा मयं बितियमेगजोगम्मि।
तइयं च कायजोगे, सुक्कमजोगम्मि य चउत्थं।।८३।।
शुक्लध्यान के प्रथम ध्यान में एक योग अथवा तीनों योग विद्यमान रह सकते हैं। दूसरे प्रकार में तीन योगों में कोई एक योग विद्यमान रहता है। तीसरे प्रकार में केवल एक काययोग विद्यमान रहता है तथा शुक्लध्यान के चौथे भेद में कोई योग नहीं रहता, वह अयोगी बन जाता है।
जह छउमत्थस्स मणो, झाणं भण्णति सुनिच्चलो संतो।
तह केवलिणो काओ, सुनिच्चलो भण्णते झाणं ।।८४।।
जैसे छद्मस्थ व्यक्ति के सुनिश्चल मन को ध्यान कहा जाता है, वैसे ही केवली की सुनिश्चल काया को ध्यान कहा जाता है।
पुव्वप्पओगओ चिय, कम्मविणिज्जरणहेउवो यावि।
सद्दत्थबहुत्ताओ, तह जिणचंदागमाओ य ।।८५।।
चित्ताभावे वि सया, सुहुमोवरयकिरियाइ भण्णंति।
जीवोवओगसब्भावओ भवत्थस्स झाणाइं ।।८६।।
भवस्थ सयोगी या अयोगी केवली के चित्त (मन) का अभाव होने पर भी जीव का उपयोग होने से शुक्लध्यान के सूक्ष्मक्रियाअनिवृत्ति और समुच्छिन्नक्रियाअप्रतिपाति—ये दोनों भेद होते हैं। उनमें ध्यान का अस्तित्व मानने के चार कारण हैं—
१. जीव का पूर्व प्रयोग।
२. कर्मों की निर्जरा।
३. एक शब्द के अनेक अर्थ।
४. आगमिक साक्षी।
सुक्कज्झाणसुभावियचित्तो चिंतेइ झाणविरमे वि।
णिययमणुप्पेहाओ, चत्तारि चरित्तसंपन्नो।।८७।।
आसवदारावाए, तह संसारासुहाणुभावं च।
भवसंताणमणंतं, वत्थूणं विपरिणामं च।।८८।।
शुक्लध्यान से सुभावित चारित्रसम्पन्न मुनि ध्यान से उपरत होने पर भी सदैव चार अनुप्रेक्षाओं का चिन्तन करता है—
१. आस्रव के अपाय का चिन्तन।
२. संसार के अशुभ अनुभाव का चिन्तन।
३. भव-संतति की अनन्तता का चिन्तन।
४. वस्तुओं के विपरिणमन का चिन्तन।
सुक्काए लेसाए, दो ततियं परमसुक्कलेस्साए।
थिरयाजितसेलेसिं, लेसाईयं परमसुक्कं।।८९।।
शुक्लध्यान के प्रथम दो प्रकारों में शुक्ललेश्या और तीसरे प्रकार में परमशुक्ल लेश्या होती है। चौथा प्रकार लेश्यातीत होता है। वह स्थिरता के कारण मेरु पर्वत से भी अधिक निष्प्रकम्प होने के कारण परमशुक्ल होता है।
अवहाऽसंमोहविवेगविउसग्गा तस्स होंति लिंगाइं।
लिंगिज्जइ जेहिं मुणी, सुक्कज्झाणोवगतचित्तो।।९०।।
चालिज्जइ बीभेइ य, धीरो न परीसहोवसग्गेहिं।
सुहुमेसु य सम्मुच्छति, भावेसु न देवमायासु।।९१।।
देहविवित्तं पेच्छति, अप्पाणं तह त सव्वसंजोगे।
देहोवहिवोसग्गं, निस्संगो सव्वहा कुणति।।९२।।
शुक्लध्यान से युक्त चित्त वाले मुनि की पहचान के ये चार लिंग हैं—
१. अव्यथ—परीषह और उपसर्गों से न डरना, न विचलित होना।
२. असम्मोह—अत्यन्त गहन भावों तथा देवमाया से सम्मूढ़ न होना।
३. विवेक—शरीर और आत्मा तथा सभी संयोगों से आत्मा को भिन्न मानना।
४. व्युत्सर्ग—अनासक्त होकर देह और उपधि का सर्वथा त्याग करना।
होंति सुहासवसंवरविणिज्जराऽमरसुहाइं विउलाइं।
झाणवरस्स फलाइं, सुहाणुबंधीणि धम्मस्स ।।९३।।
श्रेष्ठ धर्म्यध्यान शुक्लध्यान के ये फल हैं—शुभ आस्रव, संवर, निर्जरा और विपुल देवसुख की प्राप्ति। ये सब शुभानुबंधी (सुखानुबंधी) फलों की प्राप्ति के हेतु हैं।
ते य विसेसेण सुभासवादओऽणुत्तरामरसुहं च।
दोण्हं सुक्काण फलं, परिनिव्वाणं परिल्लाणं।।९४।।
शुभ आस्रव, संवर, निर्जरा और अनुत्तर विमानवासी देवों का सुख—ये शुक्लध्यान के प्रथम दो प्रकारों का फल है। शुक्लध्यान के अंतिम दो प्रकारों का फल है—निर्वाण।
आसवदारा संसारहेयवो जं ण धम्मसुक्केसु।
संसारकारणाइं, न ततो धुवं धम्मसुक्काइं।।९५।।
आस्रव द्वार संसार के हेतु हैं, अत: धर्म्य और शुक्लध्यान में आस्रव नहीं होते। इसलिए धर्म्य और शुक्लध्यान संसार के हेतु नहीं होते।
संवरविणिज्जराओ, मोक्खस्स पहो तवो पहो तासिं।
झाणं च पहाणंगं, तवस्स तो मोक्खहेऊयं ।।९६।।
संवर और निर्जरा—ये दोनों मोक्ष के मार्ग हैं। उनका पथ है—तप। तप का प्रधान अंग ध्यान है, अत: ध्यान मोक्ष का हेतु है।
अंबरलोहमहीणं, कमसो जह मलकलंकपंकाणं।
सोज्झावणयणसोसे, साहेंति जलाऽणलाऽऽइच्चा।।९७।।
तह सोज्झाइसमत्था, जीवंबरलोहमेदिणिगताणं।
झाणजलाऽणलसूरा, कम्ममलकलंकपंकाणं।।९८।।
जिस प्रकार वस्त्र पर लगे मैल को जल साफ कर देता है, वैसे ही जीव से संलग्न कर्म रूपी मैल को ध्यान साफ कर देता है। जिस प्रकार अग्नि लोह पर लगे जंग को दूर कर देती है, वैसे ही ध्यान जीव से संबद्ध कर्म रूप कलंक को दूर कर देता है। जिस प्रकार सूर्य पृथ्वी के कीचड़ को सुखा देता है, वैसे ही ध्यान जीव से संलग्न कर्म रूपी कीचड़ को सुखा देता है।
तावो सोसो भेदो, जोगाणं झाणओ जहा नियतं।
तह ताव-सोस-भेदा, कम्मस्स वि झाइणो नियमा।।९९।।
जिस प्रकार ध्यान से मन, वचन आदि योगों का ताप, शोष और भेद—विदारण अवश्य होता है, उसी प्रकार ध्यान से ध्याता के कर्मों का भी ताप, शोष और भेद नियमत: होता है।
जह रोगासयसमणं, विसोसणविरेयणोसहविधीहिं।
तह कम्मामयसमणं, झाणाणसणाइजोगेहिं।।१००।।
जिस प्रकार रोग के कारण का शमन विशोषण, विरेचन और औषधदान आदि विधियों से होता है, उसी प्रकार कर्मरूपी रोग का शमन ध्यान, अनशन आदि योगों से होता है।
जह चिरसंचितमिंधणमणलो पवणसहितो दुयं डहति।
तह कम्मेंधणममियं, खणेण झाणाणलो डहति ।।१०१।।
जिस प्रकार पवन से प्रेरित अग्नि चिरसंचित ईंधन को शीघ्र ही जला देती है, वैसे ही ध्यान रूपी अग्नि क्षणभर में कर्मरूप ईंधन को भस्म कर देती है।
जह वा घणसंघाता, खणेण पवणाहता विलयमेंति।
झाणपवणावहूया, तह कम्मघणा विलिज्जंति।।१०२।।
जैसे हवा से आहत मेघ-समूह क्षण भर में विलीन हो जाता है, वैसे ही ध्यान पवन से प्रेरित कर्मरूपी बादल विलीन हो जाते हैं।
न कसायसमुत्थेहि य, बाहिज्जइ माणसेहिं दुक्खेहिं।
ईसाविसायसोगादिएहिं झाणोवगतचित्तो ।।१०३।।
ध्यान से युक्त चित्त वाला व्यक्ति कषायों से उत्पन्न ईर्ष्या, विषाद और शोक आदि मानसिक दु:खों से पीड़ित नहीं होता
सीताऽऽतवाइएहि य, सारीरेहिं सुबहुप्पगारेहिं।
झाणसुनिच्चलचित्तो, न बाहिज्जति निज्जरापेही।।१०४।।
ध्यान से निश्चल चित्त वाला व्यक्ति निर्जरार्थी होकर शीत, आतप आदि शारीरिक दु:खें से बाधित नहीं होता।
इय सव्वगुणाधाणं, दिट्ठादिट्ठसुहसाधणं झाणं।
सुपसत्थं सद्धेयं, नेयं जेयं च निच्चं पि ।।१०५।।
इस प्रकार ध्यान सब गुणों का आधार, दृष्ट और अदृष्ट सुखों का साधन, सुप्रशस्त, श्रद्धेय, ज्ञेय और नित्य ध्येय है।
पंचुत्तरेण गाहासएण झाणसयगं समुद्दिट्ठं ।
जिणभद्दखमासमणेहिं, कम्मसोहीकरं जइणा।।१०६।।
जिनभद्रगणिक्षमाश्रमण ने एक सौ पांच श्लोकों में कर्मशोधि करने वाले ध्यानशतक का निरूपण किया है।
♦
(ध्यान शतक के बाद हस्तप्रतियों एवं टीका में परिष्ठापन से सम्बन्धित गाथाएं मिलती हैं। हारिभद्रीय टीका में ये उद्धृत गाथा के रूप में व्याख्यात हैं। टीका की उद्धृत गाथाओं में परिष्ठापन से सम्बन्धित गाथाओं से पूर्व की गाथा में 'परिठावणिजुत्तिमायाया' का उल्लेख है, तथा जहां ये गाथाएं समाप्त हुई हैं, वहां 'परिट्ठावणिजुत्ति सम्मत्ता' का उल्लेख है। यहां चिंतनीय बिंदु यह है कि प्रतिक्रमण आवश्यक के बीच 'पडिक्कमामि पंचहिं समिईहिं' इस पाठ में चार समितियों की व्याख्या न करके केवल पांचवीं समिति के विस्तार में ही इतनी गाथाएं क्यों लिखी गईं? संभव लगता है कि प्रसंगवश ये गाथाएं निर्युक्ति-गाथाओं के साथ जोड़ दी गईं। परिष्ठापन-निर्युक्ति में भी शव-परिष्ठापन से सम्बन्धित दो गाथाओं के लिए 'द्वारगाथाद्वयमाह निर्युक्तिकार:' का उल्लेख है। केवल इन दो गाथाओं के लिए निर्युक्तिगाथा का संकेत क्यों है, यह आज खोज का विषय है तथा उन दो गाथाओं की विस्तृत व्याख्या भी इन गाथाओं में है। प्रकाशित टीका में ये गाथाएं निर्युक्ति-गाथा के क्रम में नहीं हैं, लेकिन हस्तप्रतियों में मिलने के कारण तथा टीका में व्याख्यात होने के कारण हम इन गाथाओं को परिशिष्ट में दे रहे हैं। इन गाथाओं के बीच-बीच में अनेक अन्यकर्तृकी गाथाएं भी प्रतियों में मिलती हैं, लेकिन हमने उनको यहां नहीं रखा है। ध्यान शतक की भांति बहुत उपयोगी न होने के कारण हमने इन गाथाओं का अनुवाद नहीं किया है।)
पारिट्ठावणियविधिं, वोच्छामी धीरपुरिसपण्णत्तं। जं नाऊण सुविहिता, पवयणसारं उवलहंति।।१।।
एगिंदिय-णोएगिंदिय पारिट्ठावणिया समासतो दुविहा। एतेसिं तु पदाणं, पत्तेय परूवणं वोच्छं।।२।।
पुढवी आउक्काए, तेऊ-वाऊ-वणस्सती चेव। एगिंदिय पंचविहा, तज्जात तहा अतज्जाता।।३।।
दुविहं तु होति गहणं, आयसमुत्थं च परसमुत्थं च। एक्केक्कं पि य दुविहं, आभोगे तह अणाभोगे१।।४।।
१. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में ३६ अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। ब और ला प्रति में इनके लिए षट्त्रिशंद् गाथाऽन्या ऽव्या का उल्लेख है तथा इसके बाद एक भाष्य गाथा मिलती है।
नोएगिंदिएहि जा सा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। तसपाणेहि सुविहिता!, नातव्वा नोतसेहिं च।।५।।
तसपाणेहिं जा सा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। विगलिंदिएहि य तसेहिं, जाण पंचिंदिएहिं च।।६।।
विगलिंदिएहिं जा सा, सा तिविधा होति आणुपुव्वीए। बिय-तिय-चउरो यावि य, तज्जाय तहा अतज्जाया१।।७।।
१. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में सात अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। ब और ला प्रति में इनके लिए गाथासप्तकं ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है।
पंचिंदिएहिं जा सा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। मणुएहिं तु सुविहिता, नायव्वा नो अमणुएहिं।।८।।
मणुएहिं खलु जा सा, सा दुविधा होति आणुपुव्वीए। संजतमणुएहिं तह, नातव्वा ऽसंजतेहिं च।।९।।
संजतमणुएहिं जा सा, सा दुविधा होति आणुपुव्वीए। सच्चित्तेहि सुविहिया! अच्चित्तेहिं च नातव्वा।।१०।।
अणभोगकारणेण व, नपुंसगादीसु होति सच्चित्तो। वोसिरणं तु नपुंसे, सेसे कालं पडिक्खेज्जा।।११।।
असिवे ओमोदरिए, रायद्दुट्ठे भए व आगाढे। गेलण्ण-उत्तिमट्ठे, नाणे तह-दंसण-चरित्ते२।।१२।।
२. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में दो भाष्य गाथाएं हैं, लेकिन हारिभद्रीय टीका में 'उक्तं च' उल्लेख के साथ उद्धृत गाथा के रूप में ये गाथाएं मिलती हैं। इसके बाद 'गाथात्रिकं ऽन्या व्या उल्लेख के साथ तीन अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। मुद्रित हाटी में केवल एक गाथा है। शेष दो की संक्षिप्त व्याख्या मिलती है।
कडिपट्टए य छिहली, कत्तरिया भंडु लोय पाढे य। धम्मकह सन्नि राउल, ववहार विगिंचणं कुज्जा३।।१३।।
३. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में द्वादशगाथा ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ बारह अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। मुद्रित हाटी में इन बारह गाथाओं में केवल छह गाथाएं हैं।
अज्झाविओ मि एएहिं, चेव पडिसेहो किंचऽहीतं? तो। छलियकहाइं कड्ढइ, कत्थ जई कत्थ छलियाई।।१४।।
पुव्वावरसंजुत्तं, वेरग्गकरं सतंतमविरुद्धं। पोराणमद्धमागहभासानियतं हवइ सुत्तं।।१५।।
जे सुत्तगुणा वुत्ता, तव्विवरीयाणि गाहए पुव्विं। निच्छिण्णकारणाणं, सा चेव विगिंचणे जतणा।।१६।।
कावालिए सरक्खे, तच्चण्णिय वसहलिंगरूवेणं। वेडंबगपव्वइते, कायव्व विहीऍ वोसिरणं४।।१७।।
४. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में १५ अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। इन गाथाओं में मुद्रित हाटी में तीन गाथाएं नहीं मिलती हैं। ये गाथाएं पंचकल्पभाष्य से उद्धृत की गई हैं।
निववल्लभबहुपक्खम्मि, वावि तरुणवसभा मिणं बेंति। भिन्नकहाओ भट्ठा, न घडइ इह वच्चपरतित्थी।।१८।।
तुमए समगं आमं, ति निग्गतो भिक्खुमाइलक्खेणं। नासति भिक्खुगमाइसु, छोढूण तओ वि अपलाति।।१९।।
आसुक्कार गिलाणे, पच्चक्खाते व आणुपुव्वीए। अच्चित्तं संजयाणं, वोच्छामि विहीइ वोसिरणं।।२०।।
एवं कालगतम्मी, मुणिणा सुत्तत्थगहितसारेणं। न हु कायव्व विसादो, कायव्व विधीइ वोसिरणं।।२१।।
दिस अवरदक्खिणा दक्खिणा य अवरा य दक्खिणा पुव्वा। अवरुत्तरा य पुव्वा, उत्तर पुव्वुत्तरा चेव।।२२।।
पउरण्णपाण पढमा, बीयाए भत्तपाण न लहंति। तइया उवगरणहरी, नत्थि चउत्थीइ सज्झाओ।।२३।।
पंचमियाए ऽसंखडि, छट्ठीए गणस्स भेदणं जाण। सत्तमिया गेलण्णं, मरणं पुण अट्ठमी बेंति।।२४।।
जं वेलं कालगतो, निक्कारण कारणे भवे निरोहो। छेदण-बंधण-जग्गण, काइयमत्ते य हत्थउडे।।२५।।
अन्नाविट्ठसरीरे, पंता वा देवता व उट्ठेज्जा। काइय डब्बहत्थेण, मा उट्ठे बुज्झ गुज्झगा।।२६।।
वित्तासेज्ज हसेज्ज व, भीमं वा अट्टहास मुंचेज्जा। अब्भीएणं तत्थ उ, कायव्व विधीइ वोसिरणं।।२७।।
दोन्नि य दिवड्ढखेत्ते, दब्भमया पुत्तला उ कातव्वा। समखेत्तम्मि उ एक्को, अवड्ढऽभीए न कायव्वो।।२८
सुत्तत्थतदुभयविऊ, पुरओ घेत्तूण पाणग कुसे य। गच्छति जइ सागरियं, परिट्ठवेऊण आयमणं।।२९
थंडिलवाघातेणं, अहवावि अइच्छिए अणाभोगा। भमिऊण उवागच्छे, तेणेव पहेण न नियत्ते।।३०
कुसमुट्ठी एगाए, अव्वोच्छिन्नाइ तत्थ धाराए। संथारं संथरेज्जा, सव्वत्थ समो उ कायव्वो।।३१
विसमा जइ होज्ज तणा, उवरिं मज्झे व हेट्ठओ वावि। मरणं गेलण्णं वा, तिण्हं पि उ निद्दिसे तत्थ।।३२
उवरिं आयरियाणं, मज्झे वसभाण हेट्ठ भिक्खूणं। तिण्हं पि रक्खणट्ठा, सव्वत्थ समा पयरियव्वा।।३३
जत्थ य नत्थि तणाइं, चुण्णेहिं तत्थ केसरेहिं वा। कायव्वोऽत्थ ककारो, हेट्ठ तकारं च बंधेज्जा।।३४
जाइ दिसाए गामो, तत्तो सीसं तु होइ कायव्वं। उट्ठेंत रक्खणट्ठा, एस विधी से समासेणं।।३५
चिंधट्ठा उवगरणं, दोसा उ भवे अचिंधकरणम्मि। मिच्छत्त सो उ राया, व कुणति गामाण वधकरणं।।३६
वसहि निवेसण साही, गाममज्झे य गामदारे य। अंतर उज्जाणंतर, निसीहिया उट्ठिए वोच्छं।।३७
वसहि निवेसण साही, गामद्दारे य गाम मोत्तव्वो। मंडल कंडुद्देसे, निसीहिया चेव रज्जं तु१।।३८
१. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में एक भाष्य की गाथा है।
असिवाइकारणेहिं, तत्थ वसंताण जस्स जो उ तवो। अभिगहियाणभिगहिओ, सा तस्स उ जोगपरिवुड्ढी।।३९
गिण्हति णामं एगस्स, दोण्हमहवावि होज्ज सव्वेसिं। खिप्पं तु लोयकरणं, परिण्ण गणभेद बारसगं।।४०
जो जहियं सो तत्तो, नियत्तति पयाहिणं न कायव्वं। उट्ठाणादी दोसा, विराहणा बालवुड्ढादी।।४१
उट्ठाणादी दोसा, उ होंति तत्थेव काउस्सग्गम्मि। आगम्मुवस्सयं गुरुसगासे अविधीइ उस्सग्गो२।।४२
२. इस गाथा के बाद हस्तप्रतियों में गाथाद्वयं ऽन्या ऽव्या उल्लेख के साथ दो अन्यकर्तृकी गाथाएं मिलती हैं। हाटी की मुद्रित टीका में ये गाथाएं नहीं हैं, पर इनकी संक्षिप्त व्याख्या मिलती है।
खमणे य असज्झाए, राइणिय महानिनाय नियगा वा। सेसेसु नत्थि खमणं, नेव असज्झाइयं होति।।४३
अवरज्जुयस्स तत्तो, सुत्तत्थविसारदेहि थेरेहिं। अवलोयण कायव्वा, सुहासुहगतिनिमित्तट्ठा।।४४
जं दिसि विकड्ढियं खलु, कलेवरं अक्खुयं तु संविक्खे। तं दिसि सिवं वयंती, सुत्तत्थविसारदा धीरा।।४५
थलकरणे वेमाणिओॅ, जोइसिओ वाणमंतरसमम्मि। गहाए भवणवासी, एस गती से समासेणं३।।४६
३. इस गाथा के बाद क और द प्रति में दो अतिरिक्त गाथाएं मिलती हैं।
एसा उ विधी सव्वा, कायव्वु सिवम्मि जो जहिं वसति। असिवे खमणविवड्ढिय, काउस्सग्गं च वज्जेज्जा।।४७
एसो दिसाविभागो, नायव्वो दुविह दव्वगहणं च। वोसिरणं आलोयण, सुहासुहं गती विसेसो या।।४८
अस्संजयमणुएहिं, जा सा दुविहा य आणुपुव्वीए। सच्चित्तेहिं सुविहिता, अच्चित्तेहिं च नातव्वा।।४९
कप्पट्ठगरूवस्स उ, वोसिरणं संजताण वसहीए। उदगपह चउसमागम, विप्पजढालोयणं कुज्जा।।५०
पडिणियसरीरछुहणे, वणीमगादीसु होति अच्चित्ता। नोवेक्खकालकरणं, विप्पजढ विगिंचणं कुज्जा।।५१
नोमणुएहिं जा सा, तिरिएहिं सा वि होति दुविधा उ। सच्चित्तेहिं सुविहिता! अच्चित्तेहिं च णायव्वा।।५२
चाउलोदगमादीसु, जलयरमादीण होति सच्चित्ता। जल-थल खह कालगते, अच्चित्त विगिंचणं कुज्जा।।५३
णोतसपाणेहिं जा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। आहारम्मि सुविहिता!, नातव्वा नो य आहारे।।५४
आहारम्मि उ जा सा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। जाता चेव सुविहिता!, नातव्वा तह अजाता य।।५५
आहाकम्मे य तहा, लोभविसे आभिओगिए गहिए। एतेण होति जाया, वोच्छं सि विधीई वोसिरणं।।५६
एगंतमणावाए, अच्चित्ते थंडिले गुरुवइट्ठे। छारेण अक्कमित्ता, तिट्ठाणं सावणं कुज्जा।।५७
आयरिए य गिलाणे, पाहुणगे दुल्लहे सहसलाभे। एसा खलु अज्जाया, वोच्छं सि विधीइ वोसिरणं।।५८
एगंतमणावाए, अच्चित्ते थंडिले गुरुवइट्ठे। आलोए तिण्णि पुंजे, तिट्ठाणं सावणं कुज्जा।।५९
नोआहारे जा सा, सा दुविधा होति आणुपुव्वीए। उवगरणम्मि सुविहिता!, नातव्वा नो य उवगरणे।।६०
उवगरणम्मि उ जा सा, सा दुविहा होति आणुपुव्वीए। जाया चेव सुविहिता! नातव्वा तह अजाया य।।६१
जाता च वत्थपाए, वंका पाए य चीवरं कुज्जा। अज्जात वत्थ पाए, वोच्चत्थे तुच्छ पाए य।।६२
नोउवगरणे जा सा, सा चउहा होति आणुपुव्वीए। उच्चारे पासवणे, खेले सिंघाणए चेव।।६३
उच्चारं कुव्वंतो, छायं तसपाणरक्खणट्ठाए। कायदुगे वि दिसाभिग्गहे य दो चेव अभिगिण्हे१।।६४
१. इस गाथा के पूर्व चूर्णिकार ने 'अहवा इमा इह निज्जुत्तीए गाथा' का उल्लेख किया है, लेकिन यह निर्युक्ति की गाथा नहीं होनी चाहिए।
पुढवी तसपाणसमुट्ठिएहिं एत्थं तु होति चउभंगो। पढमं पयं पसत्थं, सेसाणि उ अप्पसत्थाणि।।६५
गुरुमूले वि वसंता, अणुकूला जे न होंति उ गुरूणं। एतेसिं तु पयाणं, दूरंदूरेण ते होंति२।।६६
२. इस गाथा के बाद सभी हस्तप्रतियों में १२ अन्यकर्तृकी गाथाएं हैं। ब और ला प्रति में द्वादशगाथा ऽन्या ऽव्या का उल्लेख है।
♦
(अनुयोग के चार भेदों में एक भेद धर्मकथानुयोग है, जिसमें कथा या वार्ता के माध्यम से तत्त्वज्ञान आदि कराया जाता है। जैन आगमों में ज्ञाताधर्मकथा, विपाकश्रुत, अंतकृद्दशा आदि कथात्मक आगम ग्रंथ हैं। इनमें अनेक रोचक कथाओं के द्वारा श्रमणचर्या और दुरूह तत्त्वों का बोध कराया गया है।
जैन कथाओं के लिए पाश्चात्त्य विद्वान विंटरनित्स ने तो यहां तक उल्लेख कर दिया कि जैन कथा-साहित्य सबसे अधिक विशाल, समृद्ध और प्रेरक है। इसका महत्त्व तुलनात्मक शोध-विद्यार्थियों के लिए नहीं, बल्कि जन-साधारण के लिए भी है। कुछ अंतर के साथ यूरोपीय देशों ने भी इन कथाओं को अपनाया है।१ डा. हजारी प्रसाद द्विवेदी जैसे मूर्धन्य साहित्यकार भी जैन कथा साहित्य के प्रति आकृष्ट थे। जैन आचार्यों ने स्वतंत्र रूप से भी अनेक कथा ग्रंथों का निर्माण किया है।
१. ए हिस्ट्री ऑफ इंडियन लिट्रेचर।
जैन आचार्यों ने कथाओं के बारे में विस्तृत विवेचन किया है। दशवैकालिक निर्युक्ति२ में करीब २६ गाथाओं में कथा, कथा के भेद, कथा का प्रयोजन आदि का विवेचन किया गया है।३
२. दशनि १६२-८८।
३. कथा के विस्तार हेतु देखें आवश्यक निर्युक्ति की कथाएं भाग-१।
किसी भी विषय की स्पष्टता के लिए निर्युक्तिकार ने बहुलता से कथाओं का प्रयोग किया है, लेकिन उन्होंने आगमकालीन कथाओं की शैली में एक नया मोड़ दिया है। पात्र, विषय-प्रतिपादन और उद्देश्य आदि सभी दृष्टियों से निर्युक्ति की कथाएं आगम कथाओं से भिन्न हैं। आगमिक कथाएं पुनरुक्ति प्रधान तथा विस्तृत शैली में हैं, जबकि निर्युक्तिकार ने अत्यन्त संक्षिप्त शैली में कथा का संकेत करते हुए व्यक्ति एवं स्थान के नामों का उल्लेख किया है। जैसे—स्थूलिभद्र, शकडाल, वररुचि आदि। इन कथाओं का विस्तार चूर्णि एवं टीका-साहित्य में मिलता है। दशवैकालिक निर्युक्ति में स्वयं निर्युक्तिकार लिखते हैं कि महान् अर्थ वाली कथा को भी विस्तार से नहीं कहना चाहिए, क्योंकि अतिविस्तार से कथा का भावार्थ नष्ट हो जाता है।४
४. दशनि १८७।
बौद्ध जातकों में ब्रह्मदत्त राजा की भांति निर्युक्तिकार ने कुछ काल्पनिक नामों का प्रयोग किया है, जैसे—जितशत्रु राजा, धारिणी रानी, धर्मघोष आचार्य, देवदत्ता गणिका आदि। वास्तव में इस नाम का राजा, रानी या आचार्य हुए या नहीं, यह खोज का विषय है।
जिस प्रकार नींव के बिना मकान नहीं टिक सकता, उसी प्रकार बिना उद्देश्य के लिखी गई कथा अपनी गरिमा को कम कर देती है। निर्युक्तिकार द्वारा प्रयुक्त कथाओं के उद्देश्यों को निम्न बिंदुओं में प्रकट किया जा सकता है—
• निर्युक्तिकार ने ऐतिहासिक सुरक्षा के लिए अनेक कथाओं का उपयोग किया है, जैसे प्रयाग तीर्थ की उत्पत्ति, राजा श्रेणिक, कूणिक, उदायी की कथा तथा स्थूलिभद्र का पूरा जीवन आदि।
• संवेग-नियंत्रण भी कथाओं के माध्यम से सम्यग् रूप से प्रकट हुआ है।
• मानवजीवन की दुर्लभता एवं त्याग के महत्त्व को प्रकट करने वाली अनेक कथाएं इस साहित्य में हैं, इनको पढ़कर सहज ही उत्थान की प्रेरणा मिलती है, जैसे—देविलासुत आदि।
• हेय के प्रति घृणा तथा उपादेय को स्वीकार करने का मनोभाव अनेक कथाओं में सुंदर रूप से प्रकट हुआ है।
• संयम, सदाचार, नीति और कर्तव्य की प्रेरणा देने के लिए बहुलता से कथाओं का प्रयोग हुआ है।
• कथा के माध्यम से जन्म-जन्मान्तरों के संस्कारों का उद्घाटन करके वर्तमान दु:ख का कारण स्पष्ट करना भी निर्युक्तिकार का लक्ष्य रहा है, जैसे—श्रेणिक और कोणिक का पूर्वभव आदि।
• तत्त्व, न्याय और दर्शन जैसे दुरूह विषयों को सरल, हृदयग्राही ओर सुबोध बनाने के लिए भी कथाओं का प्रयोग हुआ है। जैसे प्रतिक्रमण के आठ पर्यायवाची शब्दों की आठ कथाएं।
• निर्युक्तिकार ने प्रचलित लोक-कथाओं को भी धार्मिक सांचे में ढालने का प्रयत्न किया है।
• सामाजिक रीतिरिवाज, तात्कालीन संस्कृति की अभिव्यक्ति भी कथाओं के माध्यम से प्रकट हुई है।
• देवता द्वारा प्रतिबोध तथा उनके द्वारा दिए गए सहयोग को प्रकट करने वाली भी अनेक कथाएं हैं।
• आवश्यक निर्युक्ति में अनेक कथाएं घटना प्रधान हैं, जिनमें अनेक घटनाओं को एक ही कथा में पिरोया गया है, जैसे—३२ योग संग्रह में शिक्षा से सम्बन्धित कथाएं।
कथा की दृष्टि से आवश्यक निर्युक्ति अत्यन्त समृद्ध है। इस ग्रंथ की कथाओं पर एक बृहद् शोध ग्रंथ लिखा जा सकता है। यहां चूर्णि और टीका के आधार पर अनुवाद की गई कथाओं को प्रस्तुत किया जा रहा है। इन कथाओं का प्राय: शाब्दिक अनुवाद किया है, लेकिन कहीं-कहीं कथा की स्पष्टता के लिए अपनी ओर से भी कुछ जोड़ने का प्रयत्न भी किया है। साथ ही कथाओं के परिशिष्ट में संदर्भ स्थल भी दे दिए हैं।)
कथा की विषय सूची
१. सही न्याय
अयोध्या नगरी में एक सेठ के दो पत्नियां थीं। उनमें से एक पत्नी से सेठ के पुत्र उत्पन्न हुआ। सेठ के दिवंगत होने पर पुत्र को लेकर दोनों पत्नियों में कलह होने लगा। दोनों पत्नियां कलह का निपटारा करने हेतु राजमहल में पहुंचीं। दोनों ने उस पुत्र पर अपना अधिकार जताया। उस समय तीर्थंकर सुमतिनाथ अपनी माता सुमंगला के गर्भ में थे। सुमतिनाथ की माता ने कहा— 'मेरा पुत्र जब युवा होगा, तब इस अशोक वृक्ष के नीचे बैठकर तुम्हारा न्याय करेगा, तब तक तुम दोनों अकेली रहो। इस लड़के को तुम मेरे पास रहने दो।' यह सुनकर सौतेली मां ने कहा— 'मुझे यह प्रस्ताव मान्य है।' लेकिन मोह के कारण पुत्र की वास्तविक माता ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा— 'आप इस कलह का निवारण अभी करें।' सुमतिनाथ की मां ने कहा— 'न्याय हो गया, यह पुत्र इस महिला का है।' उन्होंने महिला को वह पुत्र दे दिया।१ गर्भगत बालक के प्रभाव से मां ने सही न्याय किया था, अत: बालक का नाम सुमति रखा गया।२
१. एक दूसरी मान्यता के अनुसार रानी ने कहा—'बच्चे के दो टुकड़े करके दोनों एक-एक टुकड़ा ले लो।' सौतेली माता इस बात के लिए सहर्ष सहमत हो गई, लेकिन मूल माता ने कहा—'मुझे यह बच्चा नहीं चाहिए, आप इस बालक को मत मारो।' रानी ने निर्णय कर दिया कि बालक की मूल माता कौन है? रानी सुमंगला ने मूल मां को बालक सौंपकर सौतेली मां को उपालम्भ दिया।
२. आवनि ७०४/३, आवचू २, पृ १०, हाटी पृ. ८, ९।
२. द्रव्य वंदना : शीतल आचार्य
एक राजा के पुत्र का नाम शीतल३ था। वह काम-भोगों से विरक्त होकर प्रव्रजित हो गया। उसकी बहिन की शादी किसी अन्य राजा के साथ पहले ही कर दी गयी थी। उसके चार पुत्र थे। एक बार बात-बात में उसने अपने पुत्रों को बताया कि उनके मामा दीक्षित हो चुके हैं। समय बीतने पर उसके चारों पुत्र स्थविर आचार्य के पास दीक्षित हो गए। वे चारों बहुश्रुत बन गए। एक बार आचार्य से पूछकर वे मामा साधु के दर्शनार्थ प्रस्थित हुए।
३. प्रसाटी प २९—प्रवचनसारोद्धार की टीका के अनुसार शीतल आचार्य श्रीपुर नगर के थे। उनकी बहिन का नाम श्रृंगारमंजरी तथा उसके पति का नाम विक्रम था।
उन्होंने सुना कि मामा साधु अमुक नगर में विराज रहे हैं। वे चारों वहां गए। विकाल होने के कारण वे नगर के बाहर ही ठहर गए। उस समय एक श्रावक नगर में जा रहा था। उन्होंने उससे कहा कि नगर में जाकर शीतल आचार्य को कह देना कि तुम्हारे भानजे साधु आए हैं, लेकिन विकाल होने के कारण नगर में प्रवेश नहीं कर सके। श्रावक ने जाकर आचार्य को निवेदन किया। यह सुनकर आचार्य अत्यन्त प्रसन्न हुए। शुभ अध्यवसाय के कारण उन चारों को रात्रि में केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। प्रात:काल आचार्य ने दिशाओं का अवलोकन किया और सोचा कि एक मुहूर्त बीत गया, अब तो भानजे साधु आ ही जाएंगे। जब वे नहीं आए तो आचार्य ने सोचा कि वे सूत्र पौरुषी और अर्थ पौरुषी कर रहे होंगे। बहुत काल बीतने पर भी जब वे नहीं आए, तब आचार्य स्वयं देवकुल में गए। वीतराग होने के कारण उन्होंने आचार्य को सम्मान नहीं दिया। आचार्य ने स्वयं अपना दंड स्थापित किया।
आगमन की आलोचना-प्रतिक्रमण करने के बाद आचार्य ने पूछा—'मैं पहले किनको वंदना करूं?' उन्होंने कहा—'जो आपको उचित प्रतीत हो।' आचार्य ने सोचा कि ये दुष्ट शैक्ष कितने निर्लज्ज हैं? रोष में आकर आचार्य ने चारों को वंदना की। केवली पूर्वप्रवृत्त उपचार का भंग नहीं करते, जब तक कि वे पहचाने नहीं जाते, यह उनका जीतकल्प है। उन चारों के पूर्वप्रवृत्त कोई उपचार नहीं था (क्योंकि वे प्रथम बार मिले थे।) उन चारों ने कहा—'आर्य ने अभी द्रव्य वंदना की है, भाव वंदना करें।' वे वंदना करते हुए आचार्य के षट्स्थानपतित कषाय युक्त परिणामों को जान गए। आचार्य बोले—'क्या तुम लोग मेरे भावों को भी जानते हो? क्या तुम्हें अतिशय ज्ञान प्राप्त है?' उन चारों ने स्वीकृति दी। आचार्य ने पुन: पूछा—'छाद्मस्थिक अतिशयअथवा कैवलिक अतिशय।' वे बोले—'कैवलिक अतिशय।' शीतल आचार्य प्रसन्न और रोमांचित होकर सोचने लगे—'अहो! मंदभाग्य मैंने केवलियों की आशातना की है।' उनके मन में संवेग उत्पन्न हो गया। उन कषाययुक्त कंडकस्थानों से प्रतिनिवृत्त होकर आचार्य अपूर्वकरण में प्रविष्ट हो गए। विशुद्ध परिणामों से उन्हें केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। एक ही कायिक चेष्टा बंधन के लिए भी हो सकती है और मोक्ष का कारण भी बन सकती है। पहले शीतल आचार्य ने द्रव्य वंदना की, बाद में भाव वंदना की।१
१. आवनि ७१८, आवचू. २ पृ. १४, १५, हाटी. २ पृ. १५।
३. क्षुल्लक
एक आचार्य के कालगत होने पर उनका लक्षणयुक्त शिष्य आचार्य बना। वह अवस्था में छोटा था। सभी प्रव्रजित शिष्य उसकी आज्ञा और निर्देश का पालन करते थे। वह क्षुल्लक आचार्य स्थविरों के पास पढ़ता था। एक बार सभी साधुओं के चले जाने पर मोहनीय कर्म के वशीभूत होकर वह क्षुल्लक आचार्य मात्रक लेकर संज्ञाभूमि के लिए बाहर गया। उसके परिणाम विचलित हो गए। दूर जाने पर थककर वह एक वनखण्ड में विश्राम करने लगा। उस पुष्पित और फलित वनखण्ड के मध्य में एक शमी का वृक्ष था। उस शमी के वृक्ष के चारों ओर वेदिका थी। लोग वेदिका बद्ध वृक्ष की पूजा करते थे। बकुल और तिलक आदि वृक्षों को कोई नहीं पूजता था। आचार्य ने सोचा— 'वेदिका से बद्ध होने के कारण इस वृक्ष की पूजा होती है।' आचार्य ने लोगों को पूछा—'यहां अशोक, बकुल आदि के भी अनेक वृक्ष हैं, उनकी पूजा क्यों नहीं होती?' लोगों ने कहा—'हमारे पूर्वज इसको पूजते रहे हैं।' आचार्य ने सोचा—'जिस प्रकार यह शमी का वृक्ष है, वैसी ही मेरी स्थिति है। संघ में अनेक राजपुत्र और श्रेष्ठी-पुत्र दीक्षित हैं, अनेक बहुश्रुत भी हैं, लेकिन मुझे आचार्य रूप में स्थापित कर दिया, अत: लोग मेरी पूजा करते हैं। अब मेरे भीतर श्रमणत्व कहां है? रजोहरण और लिंग के कारण लोग मुझे वंदना करते हैं,' यह सोचकर आचार्य स्थान पर लौट आए।
इधर अन्य शिष्य भी भिक्षा आदि करके लौट आए। आचार्य की खोज की गई, लेकिन कहीं भी कोई संवाद नहीं मिला। कुछ समय बाद आचार्य आए। उन्होंने कहा—'मैं संज्ञाभूमि में गया था, वहां चलते समय स्खलित होकर नीचे गिर गया, अत: वहीं बैठ गया। जब पीड़ा उपशान्त हुई, तब यहां आया हूं।' आचार्य के आने पर शिष्य बहुत खुश हुए। आचार्य ने अपने विचलित विचारों की आलोचना की और प्रायश्चित्त स्वीकार किया।१
१. आवनि ७१८, आवचू. २ पृ. १५, १६, हाटी. २ पृ. १५, १६।
४. कृष्ण
द्वारिका नगरी में वीरक नामक कौलिक (जुलाहा) वासुदेव का परमभक्त था। वह प्रतिदिन वासुदेव की पूजा के पश्चात् ही अन्न-जल ग्रहण करता था। वर्षाकाल में अनेक जीवों की हिंसा होती है, यह सोचकर वासुदेव कृष्ण बाहर नहीं निकलते थे। वीरक वासुदेव को न पाकर दरवाजे की पूजा-अर्चना करके वापिस लौट जाता था। वासुदेव के दर्शन न होने से अनेक दिन बीतने पर भी उसने भोजन नहीं किया। उसकी दाढ़ी भी बहुत बढ़ गई। वर्षाकाल बीतने पर वासुदेव बाहर निकले। सब राजा भी उपस्थित हुए। वीरक वासुदेव के पैरों में गिर पड़ा। वासुदेव ने पूछा—'वीरक! इतने दुर्बल कैसे हो गए?' द्वारपालों ने सारा वृत्तान्त वासुदेव को बताया। वासुदेव के मन में उसके प्रति अनुकम्पा पैदा हो गई। वासुदेव ने उसे बिना रोक-टोक के महल में आने की आज्ञा प्रदान कर दी।
वासुदेव की पुत्रियां जब विवाह के योग्य होतीं तो वे वासुदेव के पाद-वंदन के लिए आतीं थीं। उस समय वासुदेव पुत्रियों से पूछते—'पुत्री! तुम दासी बनना चाहती हो या स्वामिनी?' पुत्रियां कहतीं—'हम स्वामिनी बनना चाहती हैं।' तब वासुदेव पुत्रियों से कहते कि तुम सब भट्टारक अरिष्टनेमि के चरण-कमल में प्रव्रजित हो जाओ, यह स्वामिनी बनने का रास्ता है।' उसके पश्चात् महान् अभिनिष्क्रमण समारोह के साथ वे प्रव्रजित हो जातीं।
एक बार एक रानी ने सोचा कि इस प्रकार तो सारी पुत्रियां प्रव्रजित हो जाएंगी। उसने अपनी पुत्री को सिखाया कि राजा के पूछने पर तुम दासी बनने की बात कह देना। पुत्री को अलंकृत विभूषित करके वासुदेव के पास लाया गया। वासुदेव के पूछने पर उसने कहा—'मैं दासी होना चाहती हूं।' वासुदेव ने कहा—'दासी बनकर तुम दु:खी हो जाओगी।' इतना कहने पर भी वह अपने निर्णय पर अटल रही। वासुदेव ने सोचा—'मेरी पुत्री संसार में भ्रमण करे, यह अच्छा नहीं है।' उन्होंने उपाय सोचा, जिससे अन्य कन्याएं इस प्रकार का चिन्तन न करें। चिंतन करते हुए वासुदेव को उपाय सूझ गया। उन्होंने वीरक से पूछा—'क्या पहले तुमने कोई वीरतापूर्ण कार्य किया है?' वीरक ने पहले इंकार कर दिया। वासुदेव ने कहा—'चिन्तन कर लो।' बहुत सोचने पर वीरक बोला—'बदरी के वृक्ष पर बैठे हुए गिरगिट को मैंने पत्थर से मारा था। शकट पर रखे कलश से बहते हुए पानी को बाएं पैर से रोक दिया, कलश में गुनगुनाहट करती हुई मक्खियों को बाएं हाथ से रोक दिया था।
दूसरे दिन सभामण्डप में श्रीकृष्ण ने सोलह हजार राजाओं के समक्ष कहा—'इस वीरक के कुल की उत्पत्ति और वीरतापूर्ण कार्य मैंने सुने हैं। इसने बदरीवन में लाल सिर वाला नाग पृथ्वी शस्त्र से मारा है। गंदे पानी की बहती गंगा को इसने बाएं पैर से धारण कर लिया। शब्द करती हुई सेना को कलशीपुर में बाएं हाथ से रोक दिया, अत: मैं मानता हूं कि यह वास्तविक क्षत्रिय है।१
१. श्रीकृष्ण ने रूपक की भाषा में निम्न पद्यों का उच्चारण किया—
जेण रत्तसिरो णागो, वसंतो बदरीवणे।
पाडितो पुढविसत्थेण, वे मती णाम खत्तिओ।।
जेण चक्खुक्खया गंगा, वहंती कलुसोदगं।
धारिया वामपादेण, वे मती णाम खत्तिओ।।
जेण घोसवती सेणा, वसंती कलसीपुरे।
वारिया वामहत्थेण, वे मती णाम खत्तिओ।।
इसकी वीरता को देखकर मैं इसको अपनी पुत्री दूंगा। वीरक ने पुत्री के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। श्रीकृष्ण की भृकुटि देखकर उसने वासुदेव की पुत्री को स्वीकार कर लिया। वासुदेव की पुत्री दिन भर शय्या पर बैठी रहती। वीरक घर का सारा कार्य करता।
एक बार वासुदेव ने वीरक से पूछा—'मेरी पुत्री तुम्हारे वचनों का पालन करती है या नहीं?' वीरक बोला—'मैं आपकी पुत्री का दास हूं।' वासुदेव ने कहा—'यदि तुम उससे सारा काम नहीं करवाओगे तो ठीक नहीं होगा।' उसने राजा के अभिप्राय को समझकर घर जाकर कहा—'धान्य को फटको, भोजन बनाओ।' वह रुष्ट होकर बोली—'कौलिक! स्वयं की स्थिति नहीं जानते हुए तुम मुझे काम करने का आदेश देते हो।' उसने वासुदेव की पुत्री को रज्जु से पीटा। वह रोती हुई वासुदेव के पास आई और पैरों में पड़कर बोली—'आज कौलिक ने मुझे पीटा है।' वासुदेव बोले—'मैंने जब तुम्हें स्वामिनी बनने के लिए कहा, तब तुमने दासी बनने की बात क्यों कही। अब मैं कुछ नहीं कर सकता।' राजकुमारी ने कहा—'अब मैं स्वामिनी बनना चाहती हूं।' वासुदेव ने कहा—'यदि वीरक तुम्हें आज्ञा दे तो तुम प्रव्रजित हो सकती हो।' वीरक ने आज्ञा दी, तब वह भगवान् अरिष्टनेमि के पास प्रव्रजित हो गयी।
एक बार भगवान् अरिष्टनेमि द्वारिका नगरी में समवसृत हुए। वासुदेव कृष्ण दर्शनार्थ गए। १८ हजार साधुओं को वंदना करने की इच्छा से श्रीकृष्ण ने अरिष्टनेमि से पूछा—'मैं साधुओं को कौन सी वंदना करूं?' भगवान् ने कहा—'सबको भाव वंदना करो।' तब श्रीकृष्ण ने सब साधुओं को द्वादशावर्त से भाव-वंदना की। राजा लोग परिश्रान्त होकर बैठ गए। वीरक वासुदेव का अनुवर्तन करते हुए उनके साथ सभी साधुओं को वंदना करता रहा। श्रीकृष्ण पसीने से लथपथ हो गए। श्रीकृष्ण ने भगवान् से पूछा—'३६० संग्रामों में भी मैं इतना परिश्रान्त नहीं हुआ, जितना आज हुआ हूं।' भगवान् ने कहा—'वासुदेव! आज तुमने क्षायिक सम्यक्त्व की उपलब्धि की है।' श्रद्घापूर्वक भाव वंदना करने से तीर्थंकर नाम गोत्र कर्म का उपार्जन किया है। एक बार जब तुम्हारे पैरों में कांटा चुभा, उस समय निन्दा-गरहा से सातवीं नरक योग्य कर्म बंध को तुमने शिथिल करके तीसरी१ नारकी के आयुष्य का बंधन किया है।२
१. आवचू २ पृ १८—कुछ आचार्यों के अनुसार भगवान् ने कहा कि इसी प्रकार वंदना करने से तुम्हें प्रथम नारकी के आयुष्य का बंधन हो सकता था।
२. आवनि ७१८, आवचू. २ पृ. १६-१८, हाटी. २ पृ. १६, १७।
५. सेवक
एक राजा के दो सेवक थे। उन दोनों को गांव दिए हुए थे। एक बार गांव की सीमा के निमित्त से दोनों में कलह हो गया। वे दोनों राजकुल में गए। वहां उन्होंने एक साधु को देखा। एक सेवक बोला—'साधु को देखने से अवश्य ही सिद्धि मिलती है।' वह साधु को भाव-प्रदक्षिणा करके चला गया। दूसरे सेवक ने उसका अनुकरण किया। राजकुल में दोनों का विवाद चला। पहले सेवक की जीत हुई। पहले सेवक की भावपूजा तथा दूसरे की द्रव्यपूजा थी।३
३. आवनि ७१८ आवचू. २ पृ. १८, हाटी. २ पृ. १७।
६. पालक
द्वारिका नगरी में वासुदेव कृष्ण राज्य करते थे। उनके शाम्ब, पालक आदि पुत्र थे। एक बार भगवान् अरिष्टनेमि द्वारिका में समवसृत हुए। वासुदेव ने अपने पुत्रों से कहा—'कल जो भगवान् को सर्वप्रथम वंदना करेगा, वह जो कुछ मांगेगा उसकी इच्छा-पूर्ति की जाएगी।' शाम्ब ने अपनी शय्या से उठकर भगवान् को भावपूर्ण वंदना की। पालक ने राज्य के लोभ से अश्व पर शीघ्र जाकर भगवान् को वंदना की। वह अभव्य था, अत: वंदना करते हुए हृदय में आक्रोश का अनुभव करने लगा। वासुदेव कृष्ण ने भगवान् अरिष्टनेमि के पास जाकर पूछा—'आज आपको पहले किसने वंदना की?' भगवान् ने उत्तर दिया—'द्रव्य से पालक ने तथा भाव से शाम्ब ने पहले वंदना की।' भगवान् की बात सुनकर श्रीकृष्ण ने शाम्ब की इच्छा-पूर्ति की।४
४. आवनि ७१८, आवचू २ पृ १९, हाटी. २ पृ. १७।
७. चम्पकमाला
एक राजकुमार को चम्पा के फूल अत्यन्त प्रिय थे। वह चंपक पुष्पों की माला का सेहरा बांधकर घोड़े पर सवार होकर कहीं जा रहा था। अचानक उसकी माला टूट गयी। वह माला अशुचि स्थान के ऊपर जाकर गिर गई। माला को उठाने के लिए उसने हाथ फैलाया, लेकिन गंदगी को देखकर उसने माला छोड़ दी। चम्पक पुष्पों की माला के बिना उसको चैन नहीं पड़ता था, लेकिन स्थान की अशुद्धि के कारण उसने वह माला छोड़ दी। इसी प्रकार पार्श्वस्य आदि को छोड़ देना चाहिए, उन्हें वंदना भी नहीं करनी चाहिए।१
१. आवनि ७२५, आवचू. २ पृ. २१, हाटी. २ पृ. २०।
८. ब्राह्मण-पुत्र
एक ब्राह्मण के पांच पुत्र थे। पांचों ही पुत्र चौदह विद्यास्थानों में सूत्रार्थ सहित पारंगत हो गए। उनमें एक पुत्र दासी के प्रति अनुरक्त हो गया। वह दासी मद्य का सेवन करती थी। वह ब्राह्मण पुत्र मद्य नहीं पीता था। दासी ने कहा—'यदि तुम मद्यपान नहीं करोगे तो मैं तुमसे प्रेम नहीं करूंगी, क्योंकि विसदृश संयोग में प्रेम नहीं टिकता है।' दासी के बहुत आग्रह करने पर उसने मद्यपान करना प्रारम्भ कर दिया। पहले वह गुप्त रूप से मद्य पीता था, फिर वह प्रकट में भी मद्य पीने लगा। अतिप्रसंग के कारण वह मद्य के साथ मांस भी खाने लगा। अब वह शबरों के साथ घूमने-फिरने लगा। वह उन्हीं के साथ रहता, खाता-पीता। यह जानकर पिता ने और स्वजनों ने उसे नगर में प्रवेश करने का निषेध कर दिया।
समय बीतने पर वह विषादग्रस्त हो गया। एक बार स्नेहवश उसके दूसरे भाई ने कुटी में प्रवेश करके पूछा और उसे कुछ मदिरा दी। ज्ञात होने पर पिता ने उपालम्भ देकर उसे भी घर से बाहर निकाल दिया। तीसरा भाई उसकी कुटी में नहीं गया, बाह्य फाटक में बैठकर उससे पूछा और कुछ मदिरा दी। उसे भी पिता ने घर से बाहर निकाल दिया। चौथे ने किसी दूसरे व्यक्ति के साथ मदिरा दिलवाई, वह भी बहिष्कृत कर दिया गया। पांचवां भाई मदिरा की गंध भी सहन नहीं कर पाता था। ब्राह्मण पिता ने न्यायालय में जाकर उस पांचवें पुत्र को घर के सर्वस्व का स्वामी बना दिया। शेष चारों पुत्र जाति से बहिष्कृत और गर्हित हो गए।२
२. आवनि ७२६, आवचू २ पृ २१,२२, हाटी. २ पृ. २०।
९. तरुण
एक तरुण ईंट से स्खलित हो गया। वहां ईंट के नीचे उसने एक दीनार देखी। उसने वह दीनार नहीं ली। अन्य ईंट से ढककर वह अपने घर चला गया। वह दीनार किसी अन्य व्यक्ति ने ले ली। घर जाकर उसने अपनी मां को सारी बात बताई। मां ने कहा—'रास्ते में पड़ी दीनार को नहीं उठाकर तुमने गलत काम किया। वह दीनार लेने गया। जहां-जहां ईंटें पड़ी थी, उन ईंटों को उसने पैरों से हटाया। ईंट हटाते हुए वह स्वयं भी अनेक बार गिर गया। वह थक गया पर उसे कुछ भी उपलब्ध नहीं हुआ।३
३. आवचू. २ पृ. ३०।
१०. संगम आचार्य
कोल्लिकेर नगर में स्थविर आचार्य संगम प्रवास कर रहे थे। दुर्भिक्ष के कारण उन्होंने अपने शिष्यों को दूसरे देश में भेज दिया। जंघाबल क्षीण होने के कारण वे विहार नहीं कर सकते थे, अत: वे नगर को नौ भागों में विभाजित करके विहरण करने लगे। नगर-देवता उन पर प्रसन्न था। उनका एक शिष्य दत्त घूमता रहता था। एक बार वह आचार्य के समाचार जानने के लिए वहां आया। आचार्य नियतवास करते हैं, यह सोचकर उसने उपाश्रय में प्रवेश नहीं किया। भिक्षावेला में भ्रमण करता हुआ वह खिन्न हो गया, फिर भी कुछ नहीं मिला। उसने सोचा—'आचार्य वृद्ध हैं, अत: ये मुझे अच्छे श्राद्धकुल नहीं बता रहे हैं।
एक श्रेष्ठी के घर में एक लड़का व्यन्तरग्रस्त होने के कारण छह महीनों से रो रहा था। आचार्य ने चुटकी बजाकर कहा—'रोओ मत।' आचार्य के प्रभाव से व्यन्तरी ने उसे मुक्त कर दिया। बच्चा शान्त हो गया। सेठ ने प्रसन्न होकर आचार्य को प्रतिलाभित करना चाहा, लेकिन आचार्य ने दत्त को उस घर में भिक्षा हेतु कहा। शिष्य भिक्षा करके अपने स्थान पर आ गया। आचार्य ने सोचा कि धात्रीपिण्ड होने के कारण यह भिक्षा के योग्य कुल नहीं है, अत: बहुत देर घूमकर अन्त-प्रान्त भोजन लेकर आए। आवश्यक के समय आचार्य ने कहा—'वत्स! आलोचना करो।' शिष्य बोला—'आज मैं आपके साथ घूमा हूं, अत: आलोचना किस बात की करूं?' आचार्य ने कहा—'आज तुमने धात्रीपिंड का उपभोग किया है।' मैंने अतिसूक्ष्मता से सोचा है कि मेरी कोई गलती नहीं है, यह कहकर शिष्य अपने स्थान पर चला गया।
अर्धरात्रि में देवता ने गहन अंधकार की विकुर्वणा करके शिष्य की अवहेलना की। आचार्य ने शिष्य को पुकारा—'शिष्य! इधर मेरे पास आ जाओ।' शिष्य बोला—'अंधकार है, अत: आपके पास कैसे आऊं?' आचार्य ने अंगुलि दिखाई, जिससे चारों ओर प्रकाश हो गया। आचार्य के पास आकर उसने आलोचना की। आचार्य ने उसे नगर के नव भाग करके विहरण करने की बात बताई।१
१. आवनि ७७८-७७८/२, आवचू. २ पृ. ३५, हाटी. २ पृ. ३१।
११. आर्य वज्र का साधर्मिक वात्सल्य
अनेक विद्याओं के धारक आचार्य वज्र विहार करते हुए पूर्वदेश से उत्तरापथ की ओर गए। वहां दुर्भिक्ष की स्थिति आ गई। सारे मार्ग व्युच्छिन्न हो गए। सम्पूर्ण संघ एकत्रित होकर आचार्य वज्र के पास आकर बोला— 'भंते! हमारा निस्तार करें।' आचार्य पटविद्या के जानकार थे। उन्होंने एक पट (वस्त्र) पर संघ को बिठाया और वह पट आकाश में उड़ने लगा। उस समय शय्यातर चारा लाने के लिए कहीं गया हुआ था। उसने संघ को आकाश-मार्ग से जाते हुए देखा। तत्काल अपने हासिये से चोटी को काटकर वह बोला—'भगवन्! मैं भी आपका समर्थक हूं।' तब वह भी इस सूत्र को पढ़ते हुए उस पट के साथ लग गया—
साहम्मियवच्छल्लम्मि, उज्जुया उज्जया य सज्झाए।
चरणकरणम्मि य तहा, तित्थस्स पभावणाए य।।
आचार्य वज्र अपने संघ के साथ पुरिका नगरी में आए। वहां सुभिक्ष और श्रावकों का बाहुल्य था। वहां का राजा बौद्ध धर्म का उपासक था। वहां जैन श्रावकों में माल्यारोहण—मूर्तियों पर फूल चढ़ाने में कोई विवाद चल रहा था। सर्वत्र उपासक पराजित होते थे। तब वहां बौद्ध राजा ने पर्युषणपर्व पर पुष्पों का निवारण कर दिया। श्रावक खिन्न हो गये कि अब पुष्प कहां से लायेंगे? सबालवृद्ध सभी नागरिक वज्रस्वामी के पास पहुंचे और बोले— 'गुरुदेव! अब आप ही हमारा निस्तार कर सकते हैं। आपके नाथ तीर्थकरों के प्रवचन मलिन हो रहे हैं।' बहुत बार प्रार्थना करने पर आचार्य वज्र आकाश-मार्ग से माहेश्वरी नगरी में गए। वहां 'हुताशन' व्यंतर का आयतन था। वहां एक कुंभ जितने पुष्प प्रतिदिन प्राप्त होते थे। वहां आचार्य के पिता का मित्र माली था। उसने आचार्य को देखकर संभ्रान्त होकर पूछा— 'आपका यहां आने का प्रयोजन क्या है?' आचार्य ने कहा— 'पुष्पों को ले जाना ही एकमात्र प्रयोजन है।' आरामिक बोला— 'आपने बड़ा अनुग्रह किया। मैं बाहर जाकर आ रहा हूं। आपको जितने फूल चाहिए, उतने ले जावें।
आर्य वज्र फिर चुल्लहिमवंत पर्वत पर श्रीदेवी के पास गए। श्रीदेवी ने चैत्यपूजा के लिए वृक्ष उखाड़ा। वंदना कर श्री ने आर्य वज्र को निमंत्रित किया। उसे लेकर वे अग्निगृह में आए। वहां उन्होंने एक विमान की विकुर्वणा की और उसमें कुंभ प्रमाण पुष्पों को रखकर जृंभक देवों से परिवृत होकर दिव्य गीतों के साथ आकाशमार्ग से आए। उस कमल के वृन्त पर वज्रस्वामी स्थित थे। तब बौद्ध उपासकों ने कहा—'यह हमारा प्रातिहार्य—चमत्कार है।' वे सभी अर्घ्य लेकर आए। बौद्ध विहार को लांघकर वज्रस्वामी अर्हत् मंदिर में गए। देवताओं ने वहां महिमा की। वहां उन्होंने लोगों का बहुमान प्राप्त किया। राजा भी आया और वह श्रमणोपासक बन गया।१
१. इस कथा का विस्तार आवश्यक निर्युक्ति के प्रथम खंड में किया गया है। इस प्रसंग को प्रस्तुत करने का कारण बताते हुए चूर्णिकार कहते हैं कि लोग परमार्थ को नहीं जानकर यह कह देते हैं कि जैसे आर्य वज्र ने सचित्त पुष्पों से द्रव्यपूजा की, वैसे ही हम भी करेंगे, इसमें कोई दोष नहीं है। यह कहने वालों को यह ज्ञात नहीं है कि पहले वे पुष्प अग्निगृह में रखे गए थे, वहां के धुंए से वे अचित्त हो गए थे। आवनि ७७९, आवचू. १ पृ. ३८१-९७, हाटी. १ पृ. १९१-९७, मटी. प. ३८३-९१।
१२. अन्निकापुत्र
देवदत्त नामक वणिक् व्यापारार्थ दक्षिण मथुरा गया। वहां जयसिंह नामक वणिक् के घर रुका। वणिक् की बहिन का नाम अन्निका था। जब अतिथि वणिक् खाना खाने बैठा तो वणिक् की बहिन उस पर पंखा झलने लगी। वे दोनों एक दूसरे में आसक्त हो गए। वणिक् ने अन्निका के साथ विवाह का प्रस्ताव रखा। परिवार वालों ने कहा—'शादी के बाद जब तक यह पुत्रवती नहीं होगी, तब तक तुम्हें यहीं रहना होगा।' वणिक् देवदत्त ने वह शर्त स्वीकार कर ली।
कालान्तर में वणिक् के माता-पिता ने एक लेख लिखकर भेजा—'तुम्हारे वियोग में हम अंधे हो गए हैं। यदि तुम हमें जीवित देखना चाहते हो तो शीघ्र आ जाओ।' वणिक् ने आँसू बहाते हुए उस पत्र को पढ़ा। अन्निका ने जब वह पत्र पढ़ा तो उसने कहा—'तुम अधीर मत बनो, शीघ्र ही हम तुम्हारे नगर चलेंगे।' अन्निका ने भाई से जाने की अनुमति ली। दोनों पति-पत्नी जब दक्षिण मथुरा से निकले, उस समय अन्निका गर्भवती थी। रास्ते में उसके पुत्र का प्रसव हुआ। घर जाने पर वणिक् के माता-पिता ने उसका नाम अन्निकापुत्र रख दिया। अन्निकापुत्र बाल्यकाल में ही दीक्षित हो गया।
स्थविर अवस्था में आचार्य अन्निकापुत्र विहार करते हुए शिष्य परिवार के साथ गंगातट पर पुष्पभद्र नामक नगर में गए। पुष्पभद्र नगर में पुष्पकेतु राजा और पुष्पवती रानी थी। उनके पुत्र का नाम पुष्पचूल तथा पुत्री का नाम पुष्पचूला था। दोनों में अत्यधिक अनुराग होने के कारण राजा ने दोनों भाई-बहिनों की आपस में शादी कर दी। घटना विशेष से विरक्त होकर पुष्पचूला ने अन्निकापुत्र आचार्य के पास दीक्षा की अनुमति मांगी। राजा ने इस शर्त पर दीक्षा की अनुमति दी कि दीक्षा के बाद मेरे घर पर ही भिक्षा ग्रहण करनी होगी। उसने राजा की शर्त स्वीकार कर ली।
जंघाबल क्षीण होने के कारण अन्निकापुत्र आचार्य एक लघु शिष्य के साथ वहीं रहते थे। पुष्पचूला प्रतिदिन अंत:पुर से भिक्षा लाती थी। एक बार शुभ अध्यवसायों से उसे कैवल्य की प्राप्ति हो गई। कैवल्य-प्राप्ति के बाद भी पुष्पचूला ऋतु के अनुसार आचार्य के मनोनुकूल भिक्षा लाती थी। आचार्य उसे कहते—'मैंने सोचा, वही भोजन लेकर तुम आई हो। तुमको मेरे मन की बात कैसे ज्ञात हुई?' साध्वी पुष्पचूला ने कहा—'अतिशायी ज्ञान से मैं आपके भावों को जानती हूं।' केवलज्ञान का पता चलने पर आचार्य ने उससे क्षमायाचना की।
आचार्य अन्निकापुत्र अधीर हो गए कि मुझे कैवल्य कब होगा? पुष्पचूला ने कहा—'आप चरमशरीरी हैं, गंगा को पार करते हुए आप सिद्धि को प्राप्त करेंगे। आचार्य उसी समय गंगा पार करने हेतु नौका में बैठे। वे जिस पार्श्व में बैठते, वही कोना पानी में डूबने लगता। आचार्य बीच में बैठे तो सभी डूबने लगे। सबने मिलकर आचार्य को पानी में डाल दिया। पानी में डूबते हुए आचार्य को केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। देवताओं ने कैवल्य-उत्पत्ति का महोत्सव मनाया। वहां प्रयाग तीर्थ का प्रवर्तन हो गया।१
१. आवनि ७८०, विस्तार हेतु देखें इसी परिशिष्ट की कथा सं. ५३।
१३. उदायन ऋषि
वीतभय नगर में उदायन राजा प्रव्रजित हो गए। भिक्षा का रूखा-सूखा आहार करने से एक बार उनको व्याधि उत्पन्न हो गयी। वैद्य ने उन्हें कहा—'दही के साथ औषधि ग्रहण करो।' राजा उदायन गोकुल के आसपास परिव्रजन करने लगे। एक बार घूमते हुए वे वीतभय नगरी में आए। वहां उनका भानजा केशी राज्य करता था। राजा उदायन ने ही उसे राज्य दिया था। अमात्यों ने केशी से कहा—'यह राजा परीषह से पराजित होकर यहां आया है, अत: यह राज्य की मांग कर रहा है। केशी ने कहा—'मैं उसको पुन: राज्य दे दूंगा।' मंत्रियों ने कहा—'यह राजधर्म नहीं है।' यह कहकर उसका विरोध किया। बहुत समय के बाद उसने मंत्रियों की बात मान ली। केशी ने मंत्रियों से पूछा—'अब क्या करना चाहिए।'
राजर्षि उदायण एक पशुपालिका के यहां से दही लेकर आते थे। केशी ने उसे दही में विष मिलाकर देने को कहा। उसने राज्लृष को दही में विष मिलाकर दे दिया। देवता ने मुनि को कहा— 'महर्षि! आपको विष दिया गया है, अत: इस दही का परिहार कर दो।' उदायन मुनि ने दही का परिहार कर दिया। दवा और दही न लेने से राजर्षि का रोग बढ़ने लगा। वे पुन: दही ग्रहण करने लगे। पुन: दही में विष दिया गया। देवता ने इस बार भी दही गिरा दिया। तीसरी बार देवता ने कहा—'आपको पुन: विष दिया गया है।' उस दही को भी पद्मावती देव ने लुप्त कर दिया। वह पशुपालिका मुनि के पीछे-पीछे घूमने लगी। एक बार देवता प्रमत्त अवस्था में थे। उसने मुनि को विष दे दिया। विष के प्रभाव से मुनि दिवंगत हो गए।
मुनि का शय्यातर एक कुंभकार था। मुनि के कालगत होने पर देवता ने धूल की वर्षा१ की। यह कुंभकार अनपराधी है, ऐसा सोचकर देवता उसको दूसरे स्थान पर ले गए और उस नगर का नाम कुंभकारपट्टन कर दिया। पूरा वीतभय नगर धूलि से ढक गया।२
१. कुछ व्याख्या ग्रंथों के अनुसार देवता ने पूरे वीतभय नगर को जला दिया।
२. आवनि ७८१, ७८१/१, आवचू. २ पृ. ३६, ३७, हाटी. २ पृ.३२।
१४. नगररक्षा
एक राजा ने नगर के बाहर प्रासाद बनवाने की इच्छा से उस स्थान पर चारों ओर रस्सी बंधवा दी। उसने स्थान की रक्षा के लिए रक्षक नियुक्त कर दिए। राजा ने रक्षकों को आदेश दिया कि जो कोई व्यक्ति इस सीमा में प्रवेश करे, उसे मार दिया जाए। जो भूल से उस स्थान पर आकर उन्हीं पैरों वापिस लौट जाए और वापिस न आने का संकल्प करे, उसे न मारा जाए। उस वास्तु के ८१ विभाग थे। उस स्थान की सोम, वरुण आदि ४५ देवता रक्षा करते थे।
एक बार दो ग्रामीण वहां आए। वे कुछ दूर ही गए थे कि रक्षकों ने उन्हें देख लिया। रक्षकों ने उन्हें पूछा—'तुम लोग यहां क्यों आए हो?' उनमें से एक धृष्टता से बोला—'यहां आने में क्या दोष है?' वह इधर-उधर दौड़ने लगा। रक्षकों ने उसे वहीं मार दिया। दूसरा व्यक्ति बोला—'मैं अज्ञानवश यहां आ गया, अत: मुझे मत मारो। तुम लोग जो आज्ञा दोगे, वह कार्य करने को तैयार हूं।' रक्षकों ने कहा—'यदि तुम दुबारा यहां नहीं आओ तो तुम्हें छोड़ सकते हैं।' वह भयभीत होकर उन्हीं पैरों वापिस लौट गया। रक्षकों ने उसे मुक्त कर दिया।३
३. आवनि ८३४, आवचू. २ पृ. ५३, ५४, हाटी. २ पृ. ४३।
१५. प्रासाद की सुरक्षा
एक नगर में एक समृद्ध बनिया रहता था। उसने आधुनिक लक्षण युक्त एक प्रासाद बनवाया और उसे रत्नों से जड़ दिया। अपनी पत्नी को सुरक्षा करने का आदेश देकर वह दूर देश की यात्रा पर चला गया। उसकी पत्नी अपनी साज-सज्जा में ही लगी रहती थी। प्रासाद का एक भाग खंडित होने पर उसने सोचा कि इतना सा टूटा है, इससे क्या नुकसान होगा? एक बार मकान के पास पीपल का छोटा वृक्ष उग गया। उसने वही सोचा कि इतना छोटा सा वृक्ष क्या कर सकेगा? वृक्ष बढ़ने से सारा प्रासाद भग्न हो गया। बनिए ने आकर प्रासाद को भग्न अवस्था में देखा। उसने रुष्ट होकर अपनी पत्नी को छोड़ दिया।
कालान्तर में उसने दूसरा प्रासाद बनवाया और दूसरी शादी कर ली। अपनी पत्नी को जागरूक करते हुए वणिक् ने कहा—'यदि प्रासाद विनष्ट हो गया तो तुम्हारी खैर नहीं होगी।' प्रासाद संभला कर वह दूर देश के प्रवास पर चला गया। वह पत्नी प्रासाद की तीनों वेला में पूरी देखभाल करती थी। एक बार उसने प्रासाद का थोड़ा सा हिस्सा खंडित देखा। उसने तत्काल उसे ठीक करवा दिया। उसने प्रासाद के चित्रकर्म, लेप्यकर्म और काष्ठकर्म आदि का भी पूरा ध्यान रखा। जहां कुछ कमी होती, वह शिल्पियों को कुछ देकर उन्हें ठीक करवा लेती थी। प्रासाद मूलस्थिति में रहा। बनिया जब घर आया तो प्रासाद को मूलस्थिति में देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। उसने पत्नी को गृहस्वामिनी बना दिया।१
१. आवनि ८३४, आवचू. २ पृ. ५४, हाटी. २ पृ. ४३।
१६. दुग्धकाय (दूध के घड़ों की कापोती)
एक कुलपुत्र के दो बहिनें थीं, जो किसी दूसरे गांव में रहती थीं। कुलपुत्र के पुत्री उत्पन्न हुई। दोनों बहिनों के दो पुत्र भी उसकी समान आयु के थे। वे दोनों बहिनें एक साथ भाई की पुत्री के साथ अपने पुत्र की शादी करने के लिए आ गयीं। तुम दोनों मेरी कन्या को मांगने आई हो, लेकिन मेरे सामने समस्या है कि मैं किसकी इच्छा पूरी करूं। तुम दोनों अपने-अपने पुत्र को मेरे द्वारा निर्दिष्ट कार्य को सम्पादित करने के लिए भेजो। उनमें जो कुशल होगा, उसके साथ मेरी बेटी की शादी होगी। कुलपुत्र ने दोनों को समान घड़े दिए और उन्हें आदेश दिया कि जाकर गोकुल से दूध लेकर आओ। वे कांवड लेकर गोकुल गए और घड़े में दूध भरकर कांवड में रखकर वापस लौटने लगे।
वहां से दो मार्ग थे—ऋजु और वक्र। जो ऋजु मार्ग था, वह कंटकाकीर्ण और स्थाणुबहुल था। जो लंबा मार्ग था, वह सम था। एक लंबे मार्ग से प्रस्थित हुआ। दूसरा ऋजु मार्ग से चला। वह ऋजु मार्ग अनेक विषम गड्ढे, कांटों आदि से भरा हुआ था। ऋजु मार्ग से जाने वाला पथ पर लड़खड़ा गया। लड़खड़ाने से उसके कांवड का संतुलन बिगड़ गया और एक घड़ा फूट गया। कांवड की एक ओर से घड़ा फूटने से दूसरा घड़ा भी नष्ट हो गया। वह बिना घड़े के खाली हाथ अपने मामा के पास गया। दूसरा सम मार्ग से दूध की कांवड को सावधानी से उठाता हुआ अपने मामा के पास पहुंचा। उसके दोनों घड़े सुरक्षित थे। मामा ने कहा—'मैंने दूध लाने को कहा था, न कि शीघ्र या देरी से लाने को।' जो सुरक्षित रूप से दूध को लाया, उसके साथ उसने अपनी बेटी की शादी कर दी। दूसरे भानजे को तिरस्कृत करके घर से निकाल दिया।२
२. आवनि ८३४, आवचू. २ पृ. ५५, हाटी. २ पृ. ४४।
१७. वारणा
एक राजा ने दूसरे राजा पर आक्रमण कर दिया। जब शत्रु सेना सीमा के निकट आ गई, तब राजा ने गांव में दूध, दही तथा भोज्य आदि पदार्थों को विष से भावित कर दिया। जो भी मीठे पानी के कूप, तालाब आदि स्रोत थे तथा मीठे फल वाले वृक्ष थे, उनको भी विष से भावित कर दिया। वहां आकर उस शत्रु राजा ने अपनी सेना को सावधान करते हुए कहा—'जो यहां पानी और फल खाएगा, वह मर जाएगा। जो कटु फल और विरस पानी पीएगा, वह बच जाएगा।' जो उस घोषणा को सुनकर विरत हो गए, वे जीवित रह गए। आदेश की अवहेलना करने वाले मर गए।१
१. आवनि ८३४, आवचू. २ पृ. ५५, ५६, हाटी. २ पृ. ४४।
१८. निवृत्ति
एक नगर में एक जुलाहा रहता था। उसकी शाला में कुछ धूर्त बुनाई करते थे। वहां एक धूर्त मधुर स्वर से गाता था। कौलिक की पुत्री उसमें आसक्त हो गयी। उन दोनों का आपस में सम्बन्ध हो गया। वह धूर्त बोला—'किसी को ज्ञात न हो, इस रूप में हम छुपकर यहां से भाग जाएं।' जुलाहे की लड़की बोली—'यहां की राजकुमारी मेरी सखी है।' उसके साथ मेरी यह बात हुई है कि हम दोनों का पति एक ही होगा। उसके बिना मैं तुम्हारे साथ नहीं चलूंगी। धूर्त बोला—'उसको भी संकेत कर दो। तुम दोनों एक पति की भार्या हो जाना।' राजकन्या को जब संकेत किया तो वह प्रात:काल के समय भाग गयी। किसी व्यक्ति ने गीत गाया—'कनेर का वृक्ष अधिक मास की घोषणा सुनकर फलित हो जाता है, लेकिन हे आम्रवृक्ष! तुम्हारे लिए समय से पहले फलित होना उचित नहीं है। नीच व्यक्ति गलत काम कर सकते हैं, पर कुलीन व्यक्ति को वह कार्य नहीं करना चाहिए। बसन्त ऋतु आम्रवृक्ष को उपालम्भ दे रही है कि वृक्ष में सबसे अंतिम कनेर का वृक्ष फलित हो गया, लेकिन तुम्हारे लिए अभी पुष्पित और फलित होना उचित नहीं है। क्या तुमने अधिक मास की घोषणा नहीं सुनी?' यह सुनकर राजकन्या नेअनुचिन्तन किया—'जुलाहे की कन्या गलत कार्य करती है तो मुझे उसके साथ गलत कार्य नहीं करना चाहिए।' रत्नों की पेटी मैं भूल गयी, इस बहाने से वह वहां से लौट गयी। उसी दिन सामन्त राजा का पुत्र उस नगर में राजा की शरण में आया। राजा ने अपनी कन्या की शादी उसके साथ कर दी। श्वसुर की सहायता से उस राजकुमार ने परिजनों पर विजय प्राप्त कर राज्य की प्राप्ति कर ली। वह राजकन्या पटरानी बन गई।२
२. आवनि ८३४, आवचू. २ पृ. ५६, हाटी. २ पृ. ४४, ४५।
१९. लब्ध प्रतिज्ञ
एक संघ में एक तरुण साधु था। यह ज्ञान को ग्रहण और धारण करने में समर्थ है, ऐसा सोचकर आचार्य उसको पढ़ाते थे। एक बार अशुभ कर्म के उदय से वह गण से पलायन कर गया। उस समय कुछ शूरवीर जवान गीत गा रहे थे—'व्यक्ति को अपनी प्रतिज्ञा का पालन करना चाहिए। समर्थ को भागने की अपेक्षा युद्ध में मर जाना चाहिए।' उच्च कुल में प्रसूत व्यक्ति को नीच व्यक्तियों के अनर्गल वार्तालाप को सहन नहीं करना चाहिए। कुछ लब्धयश तथा स्वामी द्वारा सम्मानित योद्धा युद्ध में प्रहार से विरत होकर भाग गए। उनमें एक सैनिक ने सबको प्रेरित किया—'हम प्रहार से भयभीत होकर भागें, यह हमारे लिए शोभनीय नहीं है।' उसकी बात को सुनकर सभी सैनिक वापिस लौटे। वे लोग शत्रु सेना में मिल गए। वहां उन्होंने शुत्र-सेना को भग्न कर दिया। उनके स्वामी ने उन सबको सम्मानित किया। फिर वे वीर सैनिक के रूप में समाज में शोभित होने लगे।' गीत के इस भावार्थ को सुनकर उस तरुण साधु ने चिंतन किया—'संग्राम के समान प्रव्रज्या है। यदि मैं उससे डरकर पलायन कर दूंगा तो सामान्य व्यक्तियों द्वारा भी अपमानित किया जाऊंगा।' वापस लौटकर उसने आचार्य के पास आलोचना-प्रतिक्रमण किया और आचार्य की इच्छा पूरी की।१
१. आवचू. २ पृ.५६,५७, हाटी. २ पृ. ४५।
२०. आत्म-निंदा
एक राजा ने दूत से पूछा—मेरे राज्य में ऐसी क्या चीज नहीं है, जो अन्य राज्यों में हैं। दूत ने कहा—'आपके राज्य में चित्रसभा नहीं है।' राजा ने चित्रकारों को विशाल चित्रसभा बनाने का आदेश दे दिया। एक वृद्ध चित्रकार की पुत्री कनकमंजरी अपने पिता के लिए रोज खाना लेकर आती थी। एक बार उसके आने के रास्ते से राजा घोड़े पर बैठकर तीव्र गति से आ रहा था। चित्रकार की पुत्री भयभीत होकर भागी, फिर भी गिर गई। उसका पिता शरीर-चिंता के लिए बाहर गया हुआ था। चित्रकार की पुत्री ने फर्श पर मोरपिच्छ चित्रित किया। राजा वहां अकेला चंक्रमण कर रहा था। चित्रकार कन्या भी वहां खड़ी थी। राजा की दृष्टि चित्रित मोर पंख पर पड़ी। उसने मोर पंख को लेने के लिए तत्काल हाथ फैलाया। वेग से हाथ आगे बढ़ाने के कारण उसके नखाग्र भाग पर चोट लग गई। कनकमंजरी को हंसी आ गई। राजा ने हंसी का कारण पूछा तो कनकमंजरी ने कहा—'तीन पैर से कोई भी आसंदक-कुर्सी नहीं ठहरती। चौथे मूर्ख पुरुष की खोज करते हुए मुझे आज तुम आसंदक के चौथे पैर मिल गए हो।' राजा ने कहा—'कैसे? मुझे इसका परमार्थ बताओ।' उसने कहा—'आज मैं अपने पिता के लिए खाना लेकर आ रही थी, तब राजमार्ग में एक पुरुष अश्व को बहुत तीव्र गति से चला रहा था। उसके मन में थोड़ी भी करुणा नहीं थी। उसने यह नहीं सोचा कि राजमार्ग से अनेक बाल, वृद्ध, स्त्री आदि गुजरते हैं, कोई भी असमर्थ व्यक्ति उस तीव्रगामी अश्व से कुचला जा सकता है। आज मैं अपने पुण्य से बच गई। वह महामूर्ख अश्ववाहक आसंदी का एक पैर था। दूसरा पैर है यहां का राजा, जिसने चित्रकारों को समविभाग में चित्रसभा बांटी है। एक-एक कुटुम्ब में अनेक चित्रकार होते हैं। मेरा पिता अकेला है। उसके कोई पुत्र नहीं है। वह वृद्ध तथा निर्धन भी है। ऐसे व्यक्ति के लिए भी समविभाग किया है। तीसरा पैर मेरा पिता है, जिसने इस चित्रसभा को चित्रित करते हुए पूर्वार्जित सारा धन खा लिया। इस समय जैसे-तैसे मैं उनके लिए भोजन लाती हूं। भोजन आने के बाद वह शरीर-चिंता के लिए चला जाता है। भोजन ठंडा हो जाता है।' राजा बोला—'मैं चौथा पैर कैसे हूं?' कनकमंजरी ने कहा—'तुम सब कुछ जानते हो। यहां मोर का आगमन कैसे हो सकता है? यदि मोर का आना संभव भी हो तो दृष्टि से अच्छी तरह देखना चाहिए।' राजा ने कहा—'सत्य है। मैं मूर्ख हूं और आसंदी का चौथा पैर हूं।' कनकमंजरी पिता को भोजन खिलाकर अपने घर चली गयी।
राजा ने अपने सुगुप्त नामक मंत्री के माध्यम से चित्रकार चित्रांगक से कनकमंजरी को मांगा। चित्रांगक ने कहा—'हम दरिद्र हैं, अत: विवाह के अवसर पर राजा का सत्कार आदि कैसे कर सकते हैं?' मंत्री ने राजा को आकर सारी बात कही। राजा ने धन, धान्य और हिरण्य से चित्रांगक का भवन भर दिया। प्रशस्त तिथि और मुहुर्त में वैभव के साथ राजा के साथ कनकमंजरी का विवाह हो गया। राजा ने उसके महल में अनेक दास-दासियों को रख दिया।
राजा जितशत्रु के अनेक रानियां थीं, अत: एक-एक रानी अपने क्रम के अनुसार राजा के शयनगृह में जाती थीं। उस दिन कनकमंजरी को बुलाया गया। वह अलंकारों से विभूषित होकर मदनिका दासी के साथ राजा के पास गई। राजा को देखते ही वह विनयपूर्वक उठी। राजा शय्या पर बैठ गया। इससे पूर्व ही कनकमंजरी ने मदनिका को कह दिया था कि राजा के बैठने पर मुझे आख्यानक सुनाने के लिए कहना, जिससे राजा भी सुन सके । तब मदनिका ने अवसर देखकर कहा—'स्वामिनी! जब तक राजा सो न जाएं, तब तक एक कथा सुना दो।
एक लड़की के साथ शादी करने के लिए तीन वर एक साथ उपस्थित हो गए। माता-पिता और भाई ने उसे तीनों को दे दिया। रात्रि में उस लड़की को सांप ने काट लिया, इसलिए वह मर गई। उन वरों में एक उसके साथ चिता में जल गया। दूसरा अनशन करके बैठ गया। तीसरे ने देव की आराधना की। देव ने संजीवन मंत्र दिया। उसने मंत्र से उस कन्या को पुन: जीवित कर दिया। वे तीनों वर पुन: उपस्थित हो गए। समस्या उत्पन्न हुई कि कन्या किसको दी जाए, क्योंकि एक ही कन्या दो या तीन वरों को कैसे दी जा सकती है? दासी ने पूछा—'बताओ फिर वह कन्या किसको दी गयी?' कनकमंजरी बोली—'आज नींद आ रही है, अत: आगे की कथा कल कहूंगी।' आगे के कथानक को जानने की उत्सुकता से दूसरे दिन राजा उसी के महल में आया। दूसरे दिन दासी ने आगे की कथा के बारे में पूछा तो कनकमंजरी ने कहा—'जिसने उसे जीवित किया, वह उसका पिता हो गया। जो उसके साथ पुन: जीवित हुआ, वह एक दृष्टि से उसका भाई हो गया और जो अनशन पर बैठा था, वह उसका वर—पति हुआ।' कथा की सम्पन्नता पर दासी ने दूसरी कथा सुनाने को कहा। उसने दूसरी कथा सुनाना प्रारम्भ किया—
एक राजा ने स्वर्णकारों से भूमिगृह में अन्य प्रकाश के बिना मणि और रत्नों के उद्योत से अंत:पुर की रानियों के लिए आभूषण बनवाए। स्वर्णकारों में एक सुनार ने पूछा—'अभी क्या समय हुआ है?' उनमें एक स्वर्णकार बोला—'अभी रात है।' कनकमंजरी ने दासी से पूछा—'जो सूर्य और चन्द्र को नहीं देखता, उसने भूमिगृह में रहते हुए कैसे जाना कि अभी रात्रि है।' कनकमंजरी बोली—'आज नींद आ रही है। कल कथा पूरी करूंगी।' दूसरे दिन वह बोली—'वह स्वर्णकार रात्र्यंध था, अत: वह जान गया कि अभी रात्रि है।' दासी ने पुन: अन्य कथा सुनाने को कहा।
कनकमंजरी बोली—'एक राजा के पास दो चोरों को उपस्थित किया गया। राजा ने एक मंजूषा में उन्हें डालकर मंजूषा समुद्र में बहा दी। मंजूषा पानी में बहने लगी। एक आदमी ने मंजूषा को देखा। उसने उसे खोला। उसमें मनुष्यों को देखकर उस व्यक्ति ने पूछा—'तुम लोगों को समुद्र में प्रवाहित किए हुए कितने दिन हो गए?' उन चोरों में एक चोर बोला—'आज चौथा दिन है।' कनकमंजरी ने दासी से पूछा—'उसने मंजूषा के भीतर कैसे जाना?' दूसरे दिन इसका कारण बताते हुए कनकमंजरी ने कहा—'उसे चातुर्थिक ज्वर१ आता था। उसके आधार पर उसने जाना कि आज चौथा दिन है।'२
१. चार दिन के अन्तराल से आने वाला ज्वर।
२. उत्तराध्ययन सुखबोधा में यह कथा विस्तार से दी हुई है। प्रारम्भ की कथा का अनुवाद सुखबोधा के आधार पर किया है। कनकमंजरी ने जो आख्यानक सुनाए, वे सुखबोधा, आवश्यक हारिभद्रीया टीका तथा आवश्यक चूर्णि में भिन्न हैं, अत: हमने आवश्यक हारिभद्रीया टीका के आधार पर इन कथाओं का अनुवाद दिया है। विस्तार हेतु देखें निर्युक्ति पंचक परि. ६, पृ. ५६९-७४।
अन्य कथा सुनाते हुए कनकमंजरी बोली—'दो सौते थीं। उनमें एक के पास रत्न आभूषण थे। वह दूसरी सौत पर विश्वास नहीं करती थी। उसे डर था कि कहीं ये मेरे रत्न-आभूषण न चुरा ले। उसने सारे आभूषण एक घड़े में डाल दिए और जहां वह बार-बार आती जाती थी, वहां उस घड़े को मुद्रित करके रख दिए। एक दिन एकान्त देखकर दूसरी ने रत्न चुरा लिए। उसने घड़े को वैसे ही मुद्रित करके बंद कर दिया। पहली सौत ने जान लिया कि आभूषणों की चोरी हो गयी है।' कनकमंजरी ने पूछा— 'उसने मुद्रित घड़े को देखकर कैसे जाना कि आभूषणों की चोरी हो गयी है?' दासी के कहने पर कनकमंजरी ने उत्तर दिया कि वह घड़ा कांच द्वारा निर्मित था, अत: उसे ज्ञात हो गया कि आभूषणों की चोरी हो गई है।
अन्य कथा कहते हुए रानी बोली—'एक राजा के पास चार पुरुष रत्न थे—१. नैमित्तिक २. रथकार ३. सहस्रयोधी और ४. विद्यासिद्ध। राजा ने चारों को कन्या दी, पर शादी एक के साथ हुई। दासी ने पूछा—'ऐसा कैसे संभव हुआ?' तब दूसरे दिन कथा को आगे बढ़ाते हुए कनकमंजरी बोली—'उस राजा के एक बहुत सुंदर पुत्री थी। किसी विद्याधर ने उसका हरण कर लिया। किसी को ज्ञात नहीं हो सका कि कन्या कहां है?' राजा ने कहा—'जो राजकुमारी को लेकर आएगा, वह उसी की होगी।' नैमित्तिक ने कहा—'विद्याधर अमुक दिशा में कन्या को लेकर गया है।' रथकार ने आकाशगामी रथ का निर्माण किया। चारों व्यक्ति उस रथ में चढ़कर उड़े। उन्होंने विद्याधर की खोज की। सहस्रयोधी ने विद्याधर को मार दिया। विद्याधर ने स्वयं मरते हुए कन्या के सिर का भी छेदन कर दिया। विद्यापुरुष ने संजीवनी आदि औषध से राजकुमारी को पुनरुज्जीवित कर दिया। चारों उसे राजा के पास लेकर आए। राजा ने चारों को वह कन्या दे दी।' राजकुमारी बोली—'मैं चार पुरुषों की पत्नी कैसे हो सकती हूं? मैं अग्नि में प्रवेश करूंगी, जो मेरे साथ अग्नि में प्रवेश करेगा, मैं उसकी पत्नी बनूंगी।' राजा ने राजकुमारी की बात स्वीकार कर ली। लोगों में चर्चा होने लगी कि इसके साथ अग्नि में प्रवेश कौन करेगा?
नैमित्तिक ने अपने निमित्त बल से जान लिया कि अभी वह यह नहीं मरेगी। दूसरे तीनों व्यक्तियों ने अग्नि में प्रवेश करना नहीं चाहा। राजकुमारी ने चितास्थान के नीचे एक सुरंग खुदवाई। उनको बिठाकर चिता के लिए लकड़ियां चिनी गईं। जब चिता के अग्नि लगाई गई, तब वे दोनों सुरंग से बाहर निकल गए। राजकुमारी का विवाह नैमित्तिक के साथ हो गया।
अन्य कथा सुनाते हुए वह बोली—'एक वेश्या स्त्री ने यात्रा में जाते हुए किसी व्यापारी से हाथों के आभूषण मांगे।' व्यापारी ने रुपए लेकर बंधक के रूप में उन चूड़ियों को दे दिया। वेश्या की पुत्री ने वे चूड़ियां पहन लीं। कार्य सम्पन्न होने पर भी उसने कटक नहीं लौटाए। कुछ वर्ष बीतने पर कटक के स्वामी ने अपने कटक पुन: मांगे। वेश्या बोली—'समय आने पर दे दूंगी।' समय बीतने पर उसकी पुत्री बड़ी हो गयी, अत: हाथ से कटक निकालना संभव नहीं हुआ।' तब उसने कटक के स्वामी से कहा—'मैं कटक के बदले तुमको और रुपए दे दूंगी।' व्यापारी उसकी बात से सहमत नहीं हुआ। वेश्या ने कहा—'क्या कटक के लिए पुत्री के हाथ काटना उचित है?' वेश्या बोली—'मैं ऐसे ही कटक बनवाकर आपको दे दूंगी' फिर भी व्यापारी सहमत नहीं हुआ। उसका एक ही आग्रह था कि मुझे वे ही कटक चाहिए। वेश्या को क्या उत्तर देना चाहिए, जिससे पुत्री के हाथ नहीं काटने पड़ें और काम भी बन जाए। दासी बोली—'इस प्रश्न का उत्तर आप ही दें।' कनकमंजरी बोली—'वेश्या ने व्यापारी से कहा कि मुझे भी वे ही रुपए दें, जो मैंने आपको दिए थे।
इस प्रकार की कथाएं कहते हुए उसे छह मास बीत गए। उसकी सपत्नियां ईर्ष्यावश उसका छिद्रान्वेषण करने लगीं। चित्रकार की पुत्री कनकमंजरी प्रतिदिन एक कोठरी में घुसकर राजा के दिए कपड़े आभरण आदि उतारकर पिता द्वारा दिए पुराने कपड़े और आभूषण पहनकर स्वयं को सम्बोधित करती थी-'यह राज्यलक्ष्मी है। अन्य उदितोदित कुल में उत्पन्न राजकुमारियों को छोड़कर राजा तुम्हारा अनुवर्तन कर रहा है, इस बात का तुम गर्व मत करना।' आत्मचिंतन का यह क्रम प्रतिदिन चलता था। उसकी सौतों को किसी तरह यह बात ज्ञात हो गयी। वे राजा के पैरों में गिरकर बोलीं—'यह आपकी प्रिय पत्नी जादू-टोना करके आपको मारना चाहती है। यह प्रतिदिन कोठरी में घुसकर क्षुद्रकर्म की साधना करती है।' यह बात सुनकर राजा ने स्वयं कनकमंजरी को एक कोठरी में आत्मचिंतन करते हुए देखा। प्रसन्न होकर राजा ने उसे पटरानी बना दिया। यह द्रव्यनिंदा का उदाहरण है।१
१. आवनि ८३४, आवचू २ पृ ५७-६०, हाटी. २ पृ. ४५-४७।
२१. पतिमारिका स्त्री (द्रव्य गर्हा)
एक ब्राह्मण अध्यापक था। उसकी पत्नी युवती थी। वह वैश्वदेव की बलि देते हुए कहती थी— 'मैं काक से डरती हूं।' उपाध्याय के द्वारा नियुक्त कुछ छात्र धनुष लेकर बलि करती हुई उसकी रक्षा करते थे। एक बार एक छात्र ने सोचा—'यह मुग्धा स्त्री काकों से नहीं डरती है, क्योंकि इसे किसी प्रकार का भय नहीं है।' वह विद्यार्थी उसकी हर क्रिया का निरीक्षण करने लगा। उसने देखा कि वह नर्मदा नदी के दूसरे तट पर एक पिंडार के साथ लगी हुई है।
एक बार वह घडे़ के सहारे नर्मदा नदी को पार करके पिंडार के पास जा रही थी। चोर भी उसके साथ नदी पार कर रहे थे। एक चोर को जलचर शिशुमार ने पकड़ लिया। वह चिल्लाने लगा। अध्यापक की पत्नी ने कहा—'इस शिशुमार की आंखों को ढक दो।' ऐसा करने पर वह शिशुमार की पकड़ से मुक्त हो गया। उस महिला ने चोर से कहा—'इस कुतीर्थ से नदी पार क्यों की?' वह विद्यार्थी उस घटना को देखकर गुरुकुल में लौट गया। दूसरे दिन जब वह बलि देने लगी, उस समय उसी विद्यार्थी का रक्षा करने का क्रम था। उस विद्यार्थी ने गीत गाते हुए कहा—'दिन में काक से डरती है, रात्रि में नर्मदा नदी को पार करती है। कुतीर्थों को जानती है। जलचर की आंख ढकने की बात भी जानती है।' अध्यापक पत्नी ने कहा—'तुम मेरे साथ भोग भोगो। मेरी इच्छापूर्ति करो।' विद्यार्थी ने कहा—'ऐसा करके अध्यापक के सामने कैसे टिक सकेंगे।' उसने सोचा यदि अध्यापक को मार दूंगी तो यह मेरा पति बन जाएगा। उसने अध्यापक को मार दिया। पेटिका में अध्यापक के शरीर को अटवी में छोड़कर जब वह जाने लगी तो एक व्यंतरी देवी ने उसके पैरों को स्तम्भित कर दिया। वह भूख-प्यास से व्याकुल हो गई। वह उस अध्यापक का मांस खाने लगी। लोगों में उसकी अवहेलना होने लगी कि यह पति को मारने वाली स्त्री घूम रही है। फिर वह लोगों को कहने लगी—'मुझ पतिमारिका को भिक्षा दो।' इस प्रकार बहुत समय बीत गया। एक बार साध्वियों के पैरों में गिरते हुए वह पेटी उसके हाथ से गिर गई। वह प्रव्रजित हो गई। उस स्त्री की भांति अपने दुश्चरित्र की आत्म-गर्हा करनी चाहिए।१
१. आवनि ८३४, आवचू २ पृ.६०,६१, हाटी २ पृ. ४७, ४८।
२२. वस्त्र दृष्टान्त
राजगृह नगरी में श्रेणिक राजा का राज्य था। उसने धोबी को क्षौम युगल (वस्त्र विशेष) को साफ करने के लिए दिए। उस समय कौमुदी महोत्सव चल रहा था। उसने वे दोनों क्षौम युगल अपनी दोनों पत्नियों को पहनने के लिए दे दिए। श्रेणिक राजा और अभयकुमार उस कौमुदी महोत्सव में गुप्त रूप से विचरण कर रहे थे। उन दोनों ने रेशमी वस्त्र पहने हुए उन दोनों को देखा। उन्होंने तंबोल से उनके वस्त्र में चिह्न कर दिया। उसकी दोनों पत्नियां कौमुदी-महोत्सव से लौट कर आईं। तंबोल का चिह्न देखकर धोबी ने अपनी पत्नियों को उपालम्भ दिया। धोबी ने क्षार आदि के द्वारा उन दागों को साफ कर दिया। प्रात: उसने वे वस्त्र राजा को लौटाए। राजा के द्वारा पूछने पर उसने यथार्थ बात बता दी। यह द्रव्यविशोधि है।२
२. आवनि ८३४, आवचू २ पृ., ६१, हाटी २ पृ. ४८।
२३. अगद दृष्टान्त
अगद से संबंधित कथानक का टीकाकार ने विस्तार नहीं किया है। केवल इतना उल्लेख किया है—'अगओ जहा णमोक्कारे'।१
१. कथा के विस्तार हेतु देखें आवश्यक निर्युक्ति, खंड १ पृ. ५००।
२४. गन्धर्व नागदत्त
कोई दो साधु संकेत करके देवलोक में गए। इधर एक नगर में एक सेठ की पत्नी ने पुत्र की कामना से नागदेवता का उपवास किया। नागदेवता ने कहा—'देवलोक से च्युत होकर तुम्हारे यहां एक पुत्र का प्रसव होगा।' उन दोनों देवताओं में एक देवता च्युत होकर उसके पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। उसका नाम नागदत्त रखा गया। वह ७२ कलाओं में निपुण हो गया। उसे गान्धर्व बहुत प्रिय थे, अत: उसका नाम गन्धर्व नागदत्त प्रसिद्ध हो गया। वह अपने मित्रों के साथ सुख का अनुभव कर रहा था। देव उसे बार-बार प्रतिबोध देता, लेकिन नागदत्त प्रतिबुद्ध नहीं हुआ। तब वह देव अव्यक्तलिंग में एक करण्डक में चार सर्पों को रखकर उद्यानिका के पास घूमने लगा। मित्रों ने कहा—'यह सांपों के साथ क्रीड़ा करने वाला है।' नागदत्त उसके पास आया और करण्डक देखकर पूछा—'यह क्या है?' देव रूप सपेरे ने कहा—'इसमें सर्प हैं।' गन्धर्व नागदत्त बोला—'मैं इन सांपों के साथ खेलूंगा। तुम मेरे सांपों के साथ खेलो।' देव उसके सांपों के साथ खेलने लगा। सांप के काटने पर भी वह दिवंगत नहीं हुआ। गन्धर्व नागदत्त स्पर्धावश बोला—'मैं तुम्हारे सांपों के साथ खेलूंगा।' देव ने कहा—'यदि ये सांप डस लेंगे तो तुम मर जाओगे।' जब वह बहुत आग्रह करने लगा तो देव ने मंडल बनाकर चारों दिशाओं में करण्डक स्थापित कर दिए। देव ने सब स्वजन-मित्रों को बुलाकर उनके समक्ष कहा—'यह गन्धर्व नागदत्त सांपों के साथ खेलना चाहता है। यदि सांप इसको डस लेगा तो मुझे दोष मत देना।' ऐसा कहकर उसने चारों सांपों को छोड़ दिया। सांप के डसने पर वह मर गया। नागदत्त के मित्रों ने औषधि दी, लेकिन औषधि का प्रभाव नहीं हुआ। नागदत्त के स्वजन देव रूप सपेरे के चरणों में गिरकर बोले—'आप इसको पुनर्जीवित करें।' देव ने कहा—'मैं भी इन सांपों के द्वारा डसा गया था। यदि यह मेरे कहे अनुसार चर्या का पालन करेगा तो जीवित हो जाएगा। यदि अनुपालन नहीं करेगा तो उज्जीवित होकर पुन: मर जाएगा।' देव ने पूरी चर्या का वर्णन किया। नागदत्त पूर्वाभिमुख होकर क्रिया करने लगा। माता-पिता ने उसे सारी बात बताई, लेकिन उसने श्रद्धा नहीं की। वह वहां से भागा, लेकिन देवप्रभाव से वह गिर गया। पुन: देवता ने उसे उज्जीवित किया। तीसरी बार देवता ने उसे पुन: उठाना नहीं चाहा। मित्र-परिजनों ने देवता को प्रसन्न किया। नागदत्त उठा और ध्यानपूर्वक सारी बात सुनी। माता-पिता की आज्ञा लेकर वह देवता के साथ चला गया। एक वनखण्ड में देवता ने उसके पूर्वभव का वर्णन किया। पूर्वभव सुनकर वह संबुद्ध होकर प्रत्येकबुद्ध बन गया। देवता भी वापिस लौट गया। कषायों के स्वरूप को जानकर नागदत्त ने उन कषाय रूप सांपों को शरीर-करंडक में डालकर उन्हें कहीं भी संचरण करने से रोक दिया। दीर्घ श्रामण्य-पर्याय का पालन करके वह सिद्ध बन गया।२
२. आवनि ८४५-६२, आवचू २ पृ. ६५-६७, हाटी. २ पृ. ५०-५३।
२५. तीन वैद्य
एक राजा को अपने राजकुमार से अत्यन्त प्रेम था। राजा ने सोचा कि राजकुमार को कभी रोग न हो, इसलिए पहले ही चिकित्सा-क्रिया करवा लेनी चाहिए। उसने अनेक वैद्यों को बुलाकर कहा—'मेरे पुत्र की ऐसी चिकित्सा करो, जिससे यह सदा निरोग रहे।' राजा ने वैद्यों से पूछा—'तुम लोगों की चिकित्सा का क्या प्रभाव है?' एक वैद्य ने कहा—'मेरी औषधि का यह प्रभाव है कि यदि रोग होगा तो वह उपशांत हो जाएगा, यदि रोग नहीं होगा तो वह शरीर में जाने के बाद व्यक्ति को ही मार देगी।' दूसरे वैद्य ने कहा— 'मेरी औषधि का यह प्रभाव है कि यदि रोग होगा तो उपशांत हो जाएगा, यदि नहीं होगा तो यह औषधि न कोई गुण करेगी और न ही दोष करेगी।' तीसरे वैद्य ने कहा—'मेरी औषधि का यह प्रभाव है कि यदि शरीर में रोग होगा तो उपशांत हो जाएगा, यदि नहीं होगा तो वह औषधि वर्ण, रूप, यौवन और लावण्य में परिणत हो जाएगी तथा भविष्य में कोई रोग नहीं होगा।' राजा ने तीसरे वैद्य से चिकित्सा करवाई। इसी प्रकार यदि दोष लगे हैं तो प्रतिक्रमण उसकी विशुद्धि करता है, यदि दोष नहीं लगे हैं तो चरित्र की और अधिक विशोधि करता है।१
१. आवनि ८६२, आवचू २ पृ. ६७, हाटी २ पृ. ५३।
२६. मनदंड
कोंकण देशवासी एक वृद्ध साधु ऊर्ध्वजानु और अध:शिर करके ध्यान कर रहा था। साधुओं ने उसे देखकर सोचा कि यह साधु शुभ ध्यान में अवस्थित हैं, अत: उसे वंदना की। साधुओं ने उससे वार्ता की और उससे पूछा—'तुम अभी क्या चिंतन कर रहे थे?' उसने कहा—'अभी खर वायु चल रही है। यदि मेरे पुत्र अभी खेत को जला दें तो वर्षाकाल में उस सरस भूमि में बहुत अधिक शालि उत्पन्न हो सकती है, इस प्रकार का चिंतन मैं ध्यान में कर रहा था।' आचार्य ने उसे ऐसा चिंतन करने से रोका। उसने अपना चिंतन बदल दिया।२
२७. वचन दंड
एक साधु संज्ञाभूमि से आया। उसने आचार्य के समक्ष अविधि से आलोचना की। उसने आचार्य के समक्ष कहा—'सूवरों के समूह को आज मैंने संज्ञाभूमि में देखा।' पास खडे़ लोगों ने यह बात सुनी। लोगों ने वहां जाकर सूवरों को मार दिया। मुनि के वचन से शूकरों की हिंसा हो गई।३
२,३. आवचू २ पृ. ७७।
२८. कायदंड
चंडरुद्र आचार्य उज्जयिनी नगरी के बाहर एक ग्राम में आए। वे अत्यन्त क्रोधी थे। वहां समवसरण में एक श्रेष्ठी का पुत्र आया, जो गणिका के घर से तिरस्कृत होकर आया था।
वह शैक्ष रूप में दीक्षा के लिए उपस्थित हुआ। अन्य आचार्यों ने उस पर विश्वास नहीं किया, अत: उसे चंडरुद्र आचार्य के पास भेजा। वह वहां गया। आचार्य ने उसी समय उसका लोच करके प्रव्रजित कर दिया। प्रात:काल गांव में जाते हुए चंडरुद्र आचार्य पत्थर से टकराकर गिर गए, वे रुष्ट हो गए। आचार्य ने उस शैक्ष शिष्य के मस्तक पर डंडे से प्रहार किया और कहा—'तुमने पत्थर क्यों नहीं देखा?' शैक्ष ने समता से उस परिस्थिति को सहन किया। कालान्तर में उस शिष्य को केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। चंडरुद्र आचार्य को भी उस शिष्य को देखकर वैराग्य से केवलज्ञान उत्पन्न हो गया।१
१. आवचू २ पृ. ७७, ७८।
२९. ईर्यासमित
एक मुनि ईर्या समिति में तल्लीन होकर चल रहा था। उस समय शक्र का आसन चलित हुआ। उसने वहीं से मुनि को वंदना की और शक्र-सभा में उस मुनि की प्रशंसा की। एक मिथ्यादृष्टि देव को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। वह मुनि की परीक्षा करने आया और पूरे मार्ग में मक्षिका प्रमाण मेंढ़कियों की विकुर्वणा कर दी। पूरा मार्ग मेंढ़कियों से भर गया। मुनि के पीछे से एक मदोन्मत्त हाथी आया। उस स्थिति में भी मुनि ने अपनी गति नहीं बदली। वह उपयुक्त होकर चल रहा था। हाथी ने मुनि को सूंड में ऊंचा उठाकर आकाश में उछाल दिया। उस समय भी जीव दया से प्रेरित होकर मुनि ने सोचा—'मुझे मेरे शरीर की चिंता नहीं है, लेकिन मेरे शरीर के गिरने से प्राणियों का वध होगा, इसका मेरे मन में खेद है।'२
२. आवचू २ पृ ९३।
३०. भाषासमित
एक गांव पर शत्रु-सेना ने आक्रमण कर दिया। एक साधु भिक्षा के लिए घूमते हुए शत्रु-सेना की छावनी के पास चला गया। एक सैनिक ने पूछा—'शत्रु राजा के पास कितनी हस्तिसेना, गजसेना आदि है? धान्य आदि अन्य सामग्री का कितना संचय है? नागरिकों की क्या स्थिति है?' मुनि बोला—'इस बारे में हम कुछ नहीं जानते, क्योंकि हम तो स्वाध्याययोग और ध्यानयोग में तल्लीन रहते हैं। तब सैनिक ने पूछा— 'यह कैसे संभव है कि घूमते हुए तुम कुछ नहीं देखते, कुछ नहीं सुनते?' मुनि ने कहा—'भगवान ने हमें अनुशासना देते हुए कहा है—'साधु बहुत कुछ देखता है, बहुत कुछ सुनता है, पर उसका यह विवेक जागृत रहना चाहिए कि सब कुछ देखा हुआ या सुना हुआ दूसरों को न कहे।'३
३. आवचू २ पृ. ९३, ९४।
३१. एषणासमित
मगध जनपद में शालिग्राम नामक गांव में एक गृहपति का पुत्र नंदिषेण रहता था। जब वह गर्भ में था, तब पिता की मृत्यु हो गई। जब वह छह मास का हुआ, तब माता की मृत्यु हो गई। मामा ने उनका पालन-पोषण किया। एक बार उस गांव में अनेक साधुओं के साथ नंदीवर्धन अनगार का आगमन हुआ। साधु भिक्षा के लिए गांव में आए, तब नंदिषेण ने लोगों से पूछा—'आप लोग कौन हैं और आपका धर्म क्या है? साधुओं ने कहा—'यह सब बात आचार्य जानते हैं। वे इसी गांव के उद्यान में ठहरे हुए हैं।' वह वहां गया और नंदिवर्धन आचार्य के पास प्रव्रजित हो गया। दीक्षा लेकर उसने बेले-बेले की तपस्या प्रारम्भ कर दी तथा यह अभिग्रह धारणा कर लिया कि मैं जीवन भर वैयावृत्य करूंगा। वह अदीन और अग्लान भाव से सेवा के लिए सदैव उपस्थित रहता तथा रुग्ण साधु को जिस वस्तु की आवश्यकता होती, वह लाकर देता था। एक बार इंद्र ने शक्र-सभा में उसकी सेवा की प्रशंसा की। एक मिथ्या दृष्टि देव उस प्रशंसा को सहन नहीं कर सका। वह साधु रूप की विकुर्षणा करके तेजी से उपाश्रय में आया। नंदिषेण उस समय उपाश्रय में बेले की तपस्या का पारणा कर रहा था। उसने केवल एक ही कवल लिया था। देव रूप समण ने कहा—'हम दो मुनि हैं। उसमें से एक मुनि प्यास से आकुल-व्याकुल होकर अटवी में स्थित हैं। कोई सेवाभावी मुनि हो तो वह तुरंत वहां पानी लेकर जाए। नंदिषेण मुनि बिना पारणा किए ही उस मुनि के साथ चल दिया। देवता के प्रभाव से उसे पानी प्राप्त नहीं हुआ। बहुत देर तक घूमने पर उसे प्रासुक एषणीय पानी मिला।
अटवी में उसने साधु को नहीं देखा। देर तक आवाज देने के बाद देव ने अतिसार युक्त साधु की विकुर्वणा की। उस साधु ने आक्रोश में कहा—'इतने विलम्ब से आए हो। वैयावृत्य करने में कपट बुद्धि रखते हो।' नंदिषेण ने साधु के समक्ष क्षमा मांगी और कहा—'गांव में बहुत घूमते हुए प्रासुक पानी मिला अत: मुझे देर हो गई।' रुग्ण साधु ने कहा—'तुम मुझे गांव में कैसे लेकर जाओगे?' उसने कहा—'मैं अपने कंधों पर बिठाकर उपाश्रय में ले चलूंगा।' नंदिषेण ने उसे कंधों पर बिठाया। वह रुग्ण मुनि पीठ पर ही दुर्गन्धयुक्त मल-मूत्र विसर्जित करने लगा। विषम भूमि के कारण पैर लड़खड़ाने पर रुग्ण मुनि कहता—'इतने जल्दी चलकर मेरे शरीर को कष्ट क्यों देते हो?' थोड़ी देर में कहता 'जल्दी चलो।' इस प्रकार अनेक आक्रोशयुक्त वचनों से उत्पीड़ित करने पर भी वह मुनि नंदिषेण को क्षुभित नहीं कर सका। नंदिषेण मुनि समभाव से सहन करता हुए अशुचि के प्रति घृणा नहीं करता हुआ मुनि को उपाश्रय में ले गया। देव उसकी समता और सेवाभावना से तुष्ट हो गया। देवता ने सम्यक्त्व को प्राप्त कर लिया और उसकी प्रशंसा करके वापिस अपने स्थान पर चला गया।१
१. आवचू २ पृ. ९४।
• पांच साधु एक बड़ी अटवी को पार कर रहे थे। वे भूख-प्यास से व्याकुल हो गए। घूमते हुए वे वेताली गांव में गए। वहां लोगों से उन्होंने पानी की याचना की। लोगों ने पानी को अनेषणीय कर दिया। उन्हें एषणीय जल नहीं मिला। पांचों ही श्रमण प्यास से व्याकुल होकर कालधर्म को प्राप्त हो गए।२
२. आवचू २ पृ.९४,९५।
३२. आदानभंडनिक्षेपणासमित
• एक आचार्य ने साधुओं से कहा—'अगले गांव में चलते हैं।' किसी कारण से साधु रास्ते में रुक गए। 'ये उपकरण प्रतिलेखित हैं,' ऐसा सोचकर एक साधु उपकरणों को व्यवस्थित रखने लगा। साधुओं ने उस साधु को कहा—'क्या यहां सर्प है, जो तुम प्रतिलेखना कर रहे हो?' सन्निहित देवताओं ने वहां सर्प की विकुर्वणा कर दी। सांप को देखकर साधुओं ने मिथ्या दुष्कृत किया। यह जघन्य आदाननिक्षेपसमित है।३
३. आवचू २ पृ. ९५।
• एक श्रेष्ठिपुत्र आचार्य के पास प्रव्रजित हुआ। वह पांच सौ साधुओं में सबसे छोटा था। पांच सौ साधुओं में जो कोई साधु आता, वह शैक्ष मुनि उनका दंड ग्रहण करके, भूमि का प्रमार्जन करके उसे रखता। इस प्रकार सभी के दंड लेकर उनको व्यवस्थित रखता। वह ध्यानपूर्वक अचपल और अत्वरित गति से यह कार्य करता था। बहुत काल तक ऐसा करने पर भी वह परिश्रान्त नहीं होता था।१
३३. उत्सर्गसमित
उच्चार-प्रस्रवण की चौबीस भूमियां और तीन काल-भूमियां होती हैं। एक साधु ने सोचा—'क्या परिष्ठापन भूमि में ऊंट बैठे रहते हैं', यह सोचकर उसने परिष्ठापन भूमि का प्रतिलेखन नहीं किया। रात्रि में प्रस्रवण की बाधा होने पर जब वह प्रथम भूमि में गया तो वहां देवकृत ऊंट बैठा हुआ था। दूसरी और तीसरी भूमि में भी ऊंट बैठा था। उसने तब ऊंट को वहां से उठाया। देवता ने प्रतिबोध देते हुए कहा—'तुम सत्तावीस भूमियों की प्रतिलेखना क्यों नहीं करते हो? देव की बात को मुनि ने सम्यक् रूप से स्वीकार किया और अपनी भूल का परिष्कार कर लिया।२
१,२. आवचू २ पृ. ९५।
३४. जम्बूखादक दृष्टान्त
छह व्यक्ति कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें जामुन का विशाल वृक्ष मिला। वह फलों से लदा था। उसे देखकर सबका मन जामुन खाने का हो गया। एक व्यक्ति बोला—'इस पेड़ को जड़ से काट दो, फिर हम मिलकर भरपेट जामुन खा सकेंगे।' दूसरे ने प्रतिवाद करते हुए कहा—'वृक्ष को काटने से क्या? बड़ी-बड़ी शाखाओं को काट लेना चाहिए।' तीसरे ने कहा—'हमें शाखाओं से क्या प्रयोजन, प्रशाखाओं को काटना चाहिए।' चौथा बोला—'जामुन के केवल गुच्छे ही काटने चाहिए।' पांचवें ने कहा—'गुच्छों को काटने से क्या, हम वृक्ष पर चढ़कर ही खा सकते हैं।' छठे ने कहा—'पके हुए जामुन के फल जो गिरे हुए हैं, उन्हें खाकर ही हमें संतोष कर लेना चाहिए।'३
३५. ग्रामवध दृष्टान्त
छह चोर गांव को लूटने के लिए निकले। एक ने कहा—'इस गांव के समस्त प्राणियों को मार डालो।' दूसरा बोला—'पशुओं को नहीं, केवल स्त्री-पुरुषों को ही मारेंगे।' तीसरा बोला—'केवल पुरुषों का ही वध करना चाहिए, स्त्रियों का नहीं।' चौथा बोला—'जो सशस्त्र हो, उनका वध करना चाहिए।' पांचवां बोला—'जो हमारा सामना करे, उसका वध करना चाहिए।' छठे ने कहा—'हमें सम्पत्ति से प्रयोजन है, अत: हम किसी को क्यों मारें।' यह दृष्टांत भी छह लेश्याओं के परिणामों को व्यक्त करने वाला है।४
३,४. आवचू २ पृ. ११३।
३६. अट्टण मल्ल
उज्जयिनी नगरी में जितशत्रु राजा राज्य करता था। उस राज्य में अट्टण नामक मल्ल था, जो सब राज्यों में अजेय था। समुद्र के किनारे सोपारक नामक नगर था, जहां का राजा सिंहगिरि था। जो व्यक्ति मल्लों को जीतता था, उसे वह उपहार में बहुत द्रव्य देता था। अट्टण मल्ल प्रतिवर्ष वहां जाकर विजय पताका को ग्रहण करता था। राजा सिंहगिरि ने सोचा—'यह अट्टण मल्ल प्रतिवर्ष अन्य राज्य से आकर विजय-पताका फहराता है, यह मेरे राज्य का तिरस्कार है।' राजा सिंहगिरि ने प्रतिमल्ल की खोज की। राजा ने एक मात्स्यिक मल्ल को घी पीते हुए देखा। राजा ने उसके बल की परीक्षा की। बलवान् जानकर राजा ने उसका पोषण करना शुरू किया।
दूसरे वर्ष पुन: अट्टण मल्ल उपस्थित हुआ। मल्लयुद्ध होगा, यह सोचकर अपने नगर में गए बिना ही पाथेय से बैलगाड़ी को भरकर वह सोपारक नगर में पहुंचा। मल्लयुद्ध प्रारम्भ हुआ। उसमें मात्स्यिक मल्ल ने अट्टण मल्ल को हरा दिया। अपने आवास में जाकर अट्टण मल्ल ने चिंतन किया कि यह मात्स्यिक मल्ल तरुण है, अत: इसमें बल की वृद्धि है, लेकिन मेरा बल क्षीण हो रहा है। उसने भी अन्य मल्ल की खोज की। लोगों से उसने सुना कि सौराष्ट्र में एक मल्ल है। उसने भृगु कच्छहरिणी गांव की दूरीयकूपिका में एक किसान को देखा। वह एक हाथ से हल को चला रहा था और दूसरे हाथ से कपास की लता उखाड़ रहा था। उसका बल देखकर वह उसका आहार देखने के लिए रुक गया। किसान ने बैलों को मुक्त कर दिया। उसकी पत्नी उसके लिए आहार लेकर आयी और आहार रखकर चली गयी। भोजन का घड़ा भरा हुआ देखकर वह आश्वस्त हो गया। खाना खाकर वह संज्ञाभूमि में गया। वहां भी उसने सारा वृत्तान्त देखा। विकाल होने पर उसने उस कर्षक के यहां ठहरने का स्थान मांगा। उसे स्थान मिल गया। बातचीत के दौरान उसने पूछा—'तुम्हारी आजीविका क्या है?' किसान ने अपनी आजीविका के बारे में बताया तो उसने कहा—'मेरा नाम अट्टण मल्ल है। तुम मेरे साथ चलो, मैं तुमको धनवान् बना दूंगा।' उसने कृषक-पत्नी को कपास का मूल्य तथा दो बैल प्रदान किए। वह बैलों को प्राप्त कर उज्जयिनी चली गयी। अट्टण मल्ल ने वमन-विरेचन कराकर उसके शरीर का पोषण किया और मल्लयुद्ध करना सिखाया।
उत्सव के अवसर पर अट्टण मल्ल पुन: उपस्थित हुआ। पहले दिन कर्पासमल्ल और मात्स्यिकमल्ल दोनों ही पराजित नहीं हुए। दूसरे दिन निर्णय होगा, यह सोचकर राजा वहां से चला गया। दोनों मल्ल भी अपने-अपने स्थान पर चले गए। अट्टण ने कर्पासमल्ल को कहा—'पुत्र! कहो, तुम्हारे शरीर के कौन से भाग में पीड़ा है। उसने स्वाभाविक रूप से यथार्थ बात बता दी। मालिश आदि करवाकर उसके शरीर का नवीनीकरण कर दिया गया। मात्स्यिकमल्ल के पास भी राजा ने मालिश करने वालों को भेजा। मात्स्यिकमल्ल ने कहा—'मैं उसके पिता से भी नहीं डरता हूं, तब वह बेचारा क्या चीज है?' दूसरे दिन भी युद्ध में दोनों समान रहे। तीसरे दिन प्रहार से दु:खी होकर मात्स्यिकमल्ल वैशाखस्थान मुद्रा में स्थित हुआ। अट्टणमल्ल ने कहा—'तुम फलक से प्रहार करो।' उसने फलक के साथ उसके शिर को पकड़ लिया। वह कुण्डिका नाल की भांति पूर्ण रूप से गिर गया। सत्कारित होकर कर्पासमल्ल उज्जयिनी नगरी चला गया और पांच इन्द्रिय सम्बन्धी भोगों को भोगने में समर्थ हो गया। दूसरी ओर असावधानी के कारण मात्स्यिकमल्ल कालगत हो गया।१
१. आवनि ८७०, आवचू २ पृ. १५२,१५३, हाटी २ पृ. ११७।
३७. दंतमय प्रासाद
दंतपुर नगर में दंतवक्र नामक राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम सत्यवती था। रानी के मन में दंतमय प्रासाद में क्रीड़ा करने का दोहद उत्पन्न हुआ। राजा ने पूछा तो उसने अपने दोहद की जानकारी दे दी। राजा ने घोषणा करवाई कि जिसके पास भी हाथी दांत है, उसे दांत का उचित मूल्य दिया जाएगा। जो दांत नहीं देगा, उसको कड़ा दण्ड दिया जाएगा।
उसी नगर में धनमित्र नामक वणिक् था। उसकी दो पत्नियां थीं, उनमें धनश्री बड़ी तथा पद्मश्री छोटी थी। धनमित्र को छोटी पत्नी पद्मश्री अधिक प्रिय थी। एक दिन दोनों में लड़ाई हो गयी। धनश्री बोली—'तुम गर्व क्यों करती हो? क्या तुम्हारे पास मेरे से अधिक धनसम्पदा या रूपसम्पदा है? सत्यवती रानी की भांति क्या तूं भी दंतमय प्रासाद बनवाना चाहती है?' पद्मश्री बोली—'यदि दंतमय प्रासाद नहीं बनवाया तो मेरा भी नाम नहीं', ऐसा कहकर वह द्वार बंद करके कोठरी में बैठ गयी। वणिक् ने आते ही पद्मश्री के बारे में पूछा। दासियों ने सारी बात बताई। वह पद्मश्री के पास गया। वणिक् ने उसे प्रसन्न करने का प्रयत्न किया, लेकिन वह प्रसन्न नहीं हुई। उसने कहा—'यदि दंतमय प्रासाद नहीं बनवाओगे तो मैं जीवित नहीं रहूंगी।' धनमित्र के मित्र का नाम दृढ़मित्र था। उसने आकर मित्र को सारी बात पूछी। धनमित्र ने सारी बात बता दी। मित्र ने कहा—'तुम प्रासाद का निर्माण करवा दो। कहीं ऐसा न हो कि उसके मरने पर तुम भी मर जाओ। तुम्हारे मरने पर मेरा भी प्राणान्त हो जाएगा।' राजा ने घोषणा की है, अत: हमें गुप्त रूप से सारा कार्य करना चाहिए। दृढ़मित्र वनवासी पुलिन्द्रों के योग्य मणि, अलक्तक और कंकण आदि लेकर अटवी में गया। उसने दांतों को इक्कट्ठा किया। घास-समूह के बीच हाथी-दांतों को बांधकर उन्हें गाड़ी में रखकर नगर लेकर आ गया। नगर में प्रवेश करते हुए एक बैल ने घास के बंडल को खींचा, जिससे दांत नीचे आकर गिर पड़े। नगररक्षकों ने दांत देखकर उसे पकड़ लिया और राजा के पास ले गए। राजा ने उसके वध की आज्ञा दे दी। उसे जब वध हेतु ले जा रहे थे, तब सारी बात सुनकर धनमित्र वहां आया। वह राजा के चरणों में गिरकर बोला—'मैंने इसको ऐसी आज्ञा दी थी, अत: दण्ड मुझे मिलना चाहिए।' दृढ़मित्र को पूछने पर उसने कहा—'मैं नहीं जानता कि यह व्यक्ति कौन है?' इस प्रकार वे आपस में बोलने लगे। राजा ने शपथ देकर यथार्थ बात पूछी और उनको अभयदान दे दिया। उन्होंने राजा को यथार्थ बात बता दी। राजा ने उनको सम्मानित करके विसर्जित कर दिया।१
१. आवनि ८७१, आवचू २ पृ.१५३,१५४, हाटी २ पृ. ११८।
३८. आपत्ति में दृढ़धर्मिता
उज्जयिनी नगरी में धनवसु नामक वणिक् रहता था। उसने चंपा नगरी जाने की उद्घोषणा करवाई। धर्मघोष अनगार ने सार्थ के साथ जाने की अनुमति मांगी। अटवी के कुछ दूरी पर पुलिन्द्र आदि अनार्यों के आक्रमण से सार्थ इधर-उधर भाग गया। अनगार अन्य लोगों के साथ अटवी में प्रविष्ट हो गए। लोग कंदमूल खाते और पानी पीते। वे मुनि को भी निमंत्रित करते, पर मुनि अनिच्छा व्यक्त कर देते। मुनि धर्मघोष ने एक शिलातल पर भक्तप्रत्याख्यान कर लिया। अदीन भाव से कष्ट सहने से उनको केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। वे सिद्ध बन गए।१
१. आवनि ८७२, आवचू २ पृ. १५४,१५५, हाटी २ पृ. ११८।
३९. यमुन राजा
मथुरा नगरी में यमुन नामक राजा राज्य करता था। दक्षिणमथुरा नगरी में यमुनावक्र नामक उद्यान था। यमुनावक्र उद्यान में सैनिकों का पड़ाव था। उस उद्यान में दंड नामक अनगार आतापना ले रहे थे। एक दिन वहां से जाते हुए राजा ने उनको देखा। रोषपूर्वक राजा ने तलवार से उनके सिर का विच्छेद कर दिया।२ राजा के साथ जाने वाले लोगों ने भी पत्थरों से उन्हें आहत किया। उनके चारों ओर पत्थरों का ढेर लग गया। पहले मुनि ने राजा से कोप किया था, इसलिए उसके सामने यह आपत्ति आई थी।
२. कुछ आचार्यों के अनुसार राजा ने उन्हें फलक से आहत किया।
मुनि कालगत होकर सिद्ध बन गए। देवों ने आकर उनका महोत्सव किया। पालक विमान से इन्द्र वहां आया। राजा को अधृति हो गयी। इन्द्र ने वज्र दिखाकर उसे डराया कि यदि तुम प्रव्रजित हो जाओगे तो मुक्त हो जाओगे। भयभीत होकर वह प्रव्रजित हो गया। स्थविर मुनियों के समक्ष उसने अभिग्रह स्वीकार किया—'भिक्षा में गए हुए मुझे यदि पुरानी घटना की स्मृति हो जाएगी तो मैं भिक्षा ग्रहण नहीं करूंगा। भोजन करते-करते भी यदि स्मृति हो जाएगी तो शेष भोजन नहीं करूंगा।३
३. आवनि ८७३, आवचू २ पृ. १५५, हाटी २ पृ. ११८,११९।
४०. महागिरि और सुहस्ति४
आचार्य स्थूलिभद्र के दो शिष्य थे—आर्य महागिरि और आर्य सुहस्ति। आर्य महागिरि आचार्य सुहस्ति के उपाध्याय थे। आचार्य महागिरि आर्य सुहस्ति को गण का भार देकर निवृत्त हो गए। उन्होंने सोचा—'जिनकल्प की साधना व्युच्छिन्न हो गई है, फिर भी अप्रतिबद्धता का विकास करना चाहिए।' यह सोचकर वे गच्छ से प्रतिबद्ध जिनकल्प परिकर्म करने लगे। आचार्य सुहस्ति विहार करते हुए पाटलिपुत्र पहुंचे। वहां वसुभूति नामक श्रेष्ठी रहता था। वह आचार्य सुहस्ति के पास धर्म-प्रवचन सुनकर श्रावक बन गया। एक दिन उस श्रावक ने आचार्य सुहस्ति को कहा—'भगवन्! आपने मुझे संसार से पार उतरने का उपाय बताया। मैंने अपने श्रावकों को भी इस विषय में कहा, लेकिन उन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ, अत: कृपा करके आप वहां जाकर धर्म का उपदेश दें।' आचार्य ने वहां जाकर धर्मोपदेश दिया। उस समय आचार्य महागिरि भी वहां आ गए। आचायर्र् को देखकर आर्य सुहस्ति खड़े हो गए। वसुभूति ने कहा—'क्या आपके भी कोई दूसरे आचार्य हैं?' तब सुहस्ति ने आर्य महागिरि की गुणोत्कीर्तना की। आर्य सुहस्ति ने कहा—'जिनकल्प अतीत का विषय हो गया है, फिर भी ये उसका परिकर्म-पालन कर रहे हैं।' इस प्रकार बहुत देर तक प्रवचन करके अणुव्रतों का संकल्प कराकर आर्य सुहस्ति चले गए। वसुभूति ने खाना खाकर अपने परिजनों को कहा—'उस मुनि को तुम अन्त-प्रांत आहार का दान देना। इनको देने से महाफल होगा।
४. शिक्षा के अन्तर्गत चूर्णि और टीका में लम्बा इतिहास है तथा कथा में उपकथाएं हैं। सुविधा के लिए कथाओं के आधार पर हमने इसके अनेक शीर्षक लगा दिए हैं।
दूसरे दिन आर्य महागिरि भिक्षा के लिए प्रविष्ट हुए। उन्होंने वहां पूर्व तैयारी देखकर द्रव्यत: क्षेत्रत: कालत: और भावत: उस पर चिन्तन किया। उन्हें ज्ञात हो गया कि इन्होंने मुझे पहचान लिया है, इसीलिए तैयारी की है। यह सोचकर वे अभ्रान्त रहते हुए वहां से चले गए। उन्होंने आर्य सुहस्ती से कहा—'आर्य! अनेषणा कर दी? कल जब मैं यहां आया था, तब तुम मेरे सम्मान में खड़े हुए थे' यह अनेषणा का कारण बना है।१
१. आवनि ८७४, आवचू २ पृ १५५,१५६, हाटी २ पृ ११९।
४१. एडकाक्ष की उत्पत्ति
दोनों (महागिरि और सुहस्ती) विदेश चले गए। वहां प्रतिमा को वंदना करके आर्य महागिरि एलकच्छ प्रदेश में गए। वहां गजाग्रपदक पर्वत पर वंदना की। एलकच्छ का पूर्व नाम दशार्णपुर नगर था। वहां एक श्राविका का विवाह किसी मिथ्यादृष्टि के साथ हुआ। वह संध्या के समय आवश्यक एवं प्रत्याख्यान करती थी। उसका पति बोला—'क्या रात्रि में उठकर कोई भोजन करता है, प्रत्याख्यान की क्या अपेक्षा है?' इस प्रकार वह अनेक बार उसका उपहास करता। एक दिन उस श्रावक ने कहा—'मैं भी प्रत्याख्यान करूंगा।' श्राविका ने कहा—'आप प्रत्याख्यान का भंग कर देंगे।' श्रावक ने कहा—'क्या मैं कभी रात्रि में उठकर भोजन करता हूं?' श्राविका ने अपने पति को व्रत दिला दिया। देवता ने चिन्तन किया—'यह व्यक्ति श्राविका को उद्भ्रान्त कर रहा है। आज मैं इसको शिक्षा दूंगा।'
उसकी बहिन वहीं रहती थी। देवता बहिन का रूप बनाकर मिठाई आदि लेकर आया। उसने वह मिठाई ग्रहण कर ली। श्राविका ने उसे वह मिठाई लेने से रोका। तब पति ने श्राविका को कहा—'तुम्हारे प्रलाप से क्या? मैं इसे ग्रहण करूंगा।' देवता ने तब श्रावक के चपेटे का प्रहार किया। उसके दोनों अक्षिगोलक भूमि पर आकर गिर गए। 'मेरा अपयश होगा' ऐसा सोचकर वह श्राविका कायोत्सर्ग में स्थित हो गई। अर्धरात्रि में देवता ने आकर कहा—'श्राविके! क्या सेवा करूं?' श्राविका बोली—'मेरा अपयश होगा, अत: कुछ उपाय करो।' देवता ने तत्काल मरे हुए किसी दूसरे भेड़ की सप्रदेश आंखें उसके लगा दी। तब स्वजन उससे कहने लगे—'तुम्हारी आंखें एड़क जैसी हैं।' वह एडकाक्ष कहलाने लगा। उसने सबको यथार्थ बात बताई। एडकाक्ष श्रावक बन गया। लोग कुतूहलवश दूर-दूर से उसको देखने आते। सारे राज्य में यह बात प्रसिद्ध हो गई। लोग जब पूछते कि कहां जा रहे हो? तो वे उत्तर देते कि जहां वह एडकाक्ष है, वहां जा रहे हैं। इस प्रकार दशार्णपुर का नाम एडकाक्ष हो गया।२
२. आवनि ८७४, आवचू २ पृ. १५६,१५७, हाटी २ पृ. ११९,१२०।
४२. दशार्णभद्र राजा की प्रव्रज्या
दशार्णपुर नगर में दशार्णभद्र नामक राजा राज्य करता था। उसने अपने अंत:पुर में पांच सौ देवियों को बंदी बना कर रखा था। राजा दशार्णभद्र रूप और यौवन से प्रतिबद्ध होकर भोग के अतिरिक्त और किसी को कुछ नहीं मानता था।
उस समय उस काल में श्रमण भगवान् महावीर दशार्णकूट में समवसृत हुए। राजा ने सोचा कि मैं भगवान् की इस प्रकार वंदना करूंगा, जैसी आज तक किसी ने नहीं की हो। उसके मानसिक चिंतन को जानकर इन्द्र वहां आया। राजा अपनी सम्पूर्ण ऋद्धि के साथ भगवान की वंदना करने निकला। इन्द्र भी ऐरावत हाथी पर बैठकर वहां आया। इन्द्र ने ऐरावत हाथी के आठ दांतों की विकुर्वणा की। एक-एक दांत पर आठ-आठ बावड़ियों की तथा एक-एक बावड़ी में आठ-आठ कमलों की विकुर्वणा की। एक-एक कमल के आठ-आठ पत्र थे तथा प्रत्येक पत्र पर बत्तीस प्रकार के नाटक हो रहे थे। इस प्रकार सारी ऋद्धियों से युक्त होकर ऐरावत हाथी पर बैठकर इन्द्र ने भगवान् को प्रदक्षिणा दी। जब इन्द्र वंदना कर रहा था, तब दशार्णकूट पर्वत पर देवप्रभाव से हाथी के पैर उठ गए। इसलिए उस पर्वत का नाम गजाग्रपद प्रसिद्ध हो गया।
दशार्णभद्र ने इन्द्र की ऋद्धि को देखकर सोचा कि मेरे पास ऐसी ऋद्धि कहां है? इसने धर्म का आचरण किया है, इसीलिए इसे ऐसी समृद्धि मिली है। मैं भी अब धर्म का आचरण करूंगा। राजा दशार्णभद्र प्रव्रजित हो गया। उस गजाग्रपद पर्वत पर आचार्य महागिरि भक्तप्रत्याख्यान करके देवलोक हो गए।१
१. हाटी २ पृ. १२०।
४३. अवन्तिसुकुमाल
आर्य महागिरि द्वारा भक्त प्रत्याख्यान करके देवलोक होने पर आचार्य सुहस्ति भी उज्जयिनी के जीवंत स्वामी प्रतिमा को वंदना करने गए। वे एक उद्यान में ठहरे। उन्होंने संतों से कहा कि वसति की मार्गणा करो। वहां एक साधुओं का सिंघाड़ा सुभद्रा सेठानी के यहां भिक्षा के लिए गया। सुभद्रा ने पूछा—'किस आचार्य का आगमन हुआ है?' साधुओं ने कहा कि आचार्य सुहस्ति का आगमन हुआ है, अत: हम वसति की याचना कर रहे हैं। सुभद्रा ने अपनी यानशाला दिखाई। साधु वहां ठहर गए। एक बार आचार्य प्रदोषकाल में नलिनीगुल्म अध्ययन का परावर्तन कर रहे थे। सुभद्रा का पुत्र अवन्ति सुकुमाल सप्तभौम प्रासाद में अपनी बत्तीस पत्नियों के साथ क्रीड़ा कर रहा था। जागृत होने पर उसने श्रुत को सुना। अवन्ति सुकुमाल ने सोचा कि कहीं यह नाटक तो नहीं है। वह सप्तभौम से एक-एक भौम उतरते हुए नीचे आया। वह अपने प्रासाद से बाहर निकला। उसके मन में विकल्प उठा कि ऐसा वर्णन कहीं देखा है। सोचते-सोचते उसको जातिस्मृति ज्ञान उत्पन्न हो गया। वह आचार्य के पास आया। उसने आचार्य से कहा—'मैं अवन्ति सुकुमाल राजकुमार नलिनीगुल्म विमान में देव था।' उसकी उत्सुकता बढ़ी और उसने आचार्य से कहा—'मैं प्रव्रजित होना चाहता हूं, लेकिन मैं श्रामण्य पर्याय का पालन करने में असमर्थ हूं। अत: प्रव्रजित होते ही इंगिनीमरण अनशन स्वीकार कर लूंगा।' आचार्य ने कहा—'अपनी पत्नियों को भी गृहस्थावस्था से मुक्त करो।' उसने पत्नियों से दीक्षित होने के लिए कहा, लेकिन वे तैयार नहीं हुईं। अवन्ति सुकुमाल ने स्वयं ही लोच किया। यह स्वयं ही लिंग ग्रहण न करे, इसलिए आचार्य ने उसको मुनि वेश धारण करवाया। श्मशान में उसने बांस के झुरमुट के बीच भक्त-प्रत्याख्यान कर दिया। अवन्ति सुकुमाल के पैरों में लगे रुधिर के गंध से एक लोमड़ी वहां आई। लोमड़ी एक पैर को खाने लगी तथा दूसरा पैर उसके बच्चे खाने लगे। रात्रि के प्रथम प्रहर में उसने जानु को खाया, दूसरे प्रहर में ऊरू को तथा तीसरे प्रहर में पेट का मांस खाने लगी। अवन्ति सुकुमाल कालधर्म को प्राप्त हो गया। आकाश से गंधोदक एवं पुष्पों की वर्षा होने लगी। भार्याओं ने आचार्य से अवन्ति सुकुमाल के बारे में पूछा। आचार्य ने उन्हें सारी बात बताई। आचार्य सपरिवार उन पत्नियों के साथ श्मशान में गए। सभी पत्नियां विरक्त होकर प्रव्रजित हो गईं। उनमें एक गर्भवती थी, उसको दीक्षा नहीं दी गई। उसके पुत्र ने देवकुल का निर्माण करवाया। वह आज महाकाल के नाम से प्रसिद्ध है। लोगों ने उस पर अधिकार कर लिया।१
१. आवचू २ पृ. १५७, हाटी २ पृ. १२०।
४४. राजगृह नगर का नामकरण
अतीत काल में क्षितिप्रतिष्ठित नामक नगर था। वहां जितशत्रु नामक राजा राज्य करता था। उस नगर के वास्तु-मकान प्राय: समाप्त हो गए। राजा ने अन्य नगर के वास्तु पाठकों की खोज करवाई।
उन्होंने चणकक्षेत्र को अनेक पुष्प और फल से युक्त देखा, नागरिकों को वहां स्थापित कर दिया गया। समय के साथ उसके वास्तु भी क्षीण हो गए। पुन: वास्तु के लिए खोज होने लगी। वहां एक बैल दूसरे बैलों को पराजित करके अरण्य में रहता था। दूसरे बैल उसको जीतने में समर्थ नहीं थे। उस स्थान का नाम ऋषभपुर रख दिया। काल प्रवाह से वह स्थान फिर उच्छिन्न हो गया। पुन: खोज होने लगी। एक स्थान पर तृणसमूह देखा, जो प्रमाण और आकृति में बहुत विशिष्ट था। उस स्थान का नाम कुशाग्रपुर हो गया।
उस समय प्रसेनजित् राजा राज्य करता था। वह नगर बार-बार अग्नि से जल जाता था। तब लोगों ने भय उत्पन्न करने के लिए घोषणा की—'जिसके घर से अग्नि की लपट निकलेगी, उसे नगर से बहिष्कृत कर दिया जाएगा।' एक बार रसोइयों के प्रमाद से राजा के घर से ही अग्नि की लपट उठने लगी। राजा लोग सत्यप्रतिज्ञ होते हैं—यह सोचकर राजा ने चिंतन किया कि यदि मैं स्वयं पर शासन नहीं करूंगा तो दूसरों पर अनुशासन कैसे कर सकूंगा। राजा नगर से बाहर एक योजन की दूरी पर रहने लगा। उस नगर के दंडधर, सैनिक, भोजिक और वणिक् आदि वहां आते थे। लोग उनसे पूछते कि कहां जा रहे हो? तो वे कहते कि राजगृह जा रहे हैं। पुन: पूछते कि कहां से आए हो? तब वे कहते कि राजगृह से आए हैं। इस प्रकार उस नगर का नाम राजगृह पड़ गया।
जब राजा के महल में आग उठी, तब नगर के बाहर जाते हुए राजकुमारों को जो वस्तु प्रिय थी, वह अपने साथ ले जाने लगे। कुछ राजकुमार हाथी तथा कुछ घोड़े आदि को ले गए। श्रेणिक अपने साथ भंभा लेकर गया। राजा ने सभी राजकुमारों से पूछा कि कौन अपने साथ क्या लेकर आया है? श्रेणिक से पूछने पर उसने कहा कि वह भंभा लेकर आया है। तब राजा ने श्रेणिक से पूछा कि क्या तुम्हारे लिए भंभा ही सारयुक्त वस्तु है? श्रेणिक ने कहा—'हां, मेरे लिए भंभा ही सारवान् वस्तु है।' राजा ने उसका नाम भंभिसार कर दिया। श्रेणिक राजा का प्रिय और लक्षण युक्त राजकुमार था। कोई राजकुमार ईर्ष्यावश इसको मार न दे, इसलिए राजा उसको कुछ नहीं देता था। शेष राजकुमार सैनिक समूह के साथ जाते थे। उन राजकुमारों को देखकर श्रेणिक का मन अधीर हो जाता था। अपमान समझकर श्रेणिक१ वेन्नातट पर चला गया।२
१. श्रेणिक के प्रारम्भिक जीवन की सारी कथा का टीका में गाथा रूप में संक्षेप में संकेत है।
२. आवनि ८७५, आवचू २ पृ. १५८, हाटी २ पृ. १२०, १२१।
४५. चंडप्रद्योत और अभयकुमार
उज्जयिनी के राजा प्रद्योत ने श्रेणिक पर चढ़ाई करने की तैयारी की। श्रेणिक भयभीत हो गया। अभयकुमार ने राजा श्रेणिक से कहा—'आप शंका न करें। मैं उनकी सेना का पलायन करवा दूंगा।' उसने स्कन्धावार रुकने के स्थान पर दीनारें गाड़ दीं। प्रद्योत ने अपनी सेना के साथ चढ़ाई की। कई दिनों तक युद्ध चला। कुछ दिनों बाद अभयकुमार ने प्रद्योत के पास एक लेख लिखकर भेजा कि तुम्हारे सारे दंडनायकों में श्रेणिक ने भेद डाल दिया है। तुम यहां से भाग जाओ, अन्यथा वे तुम्हें श्रेणिक को अर्पित कर देंगे। यदि आपको मेरी बात पर विश्वास न हो तो अमुक दंडनायक के पास वाला प्रदेश खोदकर देखो। प्रद्योत ने स्थान खोदकर देखा, दीनार देखकर वह भयभीत होकर भाग गया। प्रद्योत के भागने पर श्रेणिक ने उसकी सेना को छिन्न-भिन्न कर दिया। उज्जयिनी आने के बाद सभी दंडनायकों ने यथार्थ स्थिति बताई। दंडनायकों ने कहा—'हमने कोई गलत काम नहीं किया। यह सब अभयकुमार के द्वारा रचा गया माया-जाल है।' प्रद्योत ने उनकी बात पर विश्वास कर लिया।
एक दिन प्रद्योत ने अपनी राज्य सभा में कहा कि जो अभय को पकड़कर लाएगा, वह पारितोषिक का भागी होगा। एक दिन एक गणिका ने कहा कि मैं अभय को पकड़कर ला सकती हूं, लेकिन मुझे एक दूसरी गणिका और चाहिए। राजा ने उसे मध्यमवय वाली सात सुन्दर गणिकाएं दीं। उसके साथ कुछ स्थविर पुरुष भी दिए। उन सबके साथ वह वाहन में बहुत सारे भक्तपान के साथ राजगृह पहुंची। वहां वह पहले साध्वियों के स्थान पर कपट श्राविका बन गई। अन्य ग्राम या नगरों में जहां कहीं साधु या श्रावक थे, उनके पास अध्ययन करके वे बहुश्रुत बन गई। वे सभी राजगृह जाकर बाहर उद्यान में ठहर गईं। चैत्य-वंदना के क्रम में प्रत्येक घर में जाती हुई वे अभय के घर में पहुंचीं और नैषेधिकी का उच्चारण किया। उनको देखकर अभयकुमार उठा और आभूषण उतारकर स्वागत करते हुए बोला—'नैषेधिकी कहने वाले का स्वागत है।' अभयकुमार ने अपना चैत्य दिखाया और वंदना की। वंदना करके अभयकुमार बैठ गया साध्वियों ने कहा कि जन्मभूमि से निष्क्रमण भूमि, ज्ञान भूमि और निर्वाण भूमि की वंदना करने जा रही हैं।' अभयकुमार ने पूछा कि आप कहां से आई हैं? उन्होंने कहा—'हम उज्जयिनी के अमुक वणिक्पुत्र की भार्याएं हैं। वह कालगत हो गया, अत: हम प्रव्रजित होना चाहती हैं। प्रव्रजित होने के बाद चैत्य-वंदन के लिए प्रस्थान करना संभव नहीं रहता।' अभयकुमार ने कहा कि आप लोग मेरी अतिथि बनें। उन्होंने कहा कि आज हमारे उपवास हैं। काफी देर तक वहां रुककर वे वहां से चली गईं। दूसरे दिन अभयकुमार स्वयं घोड़े पर सवार होकर अकेला उनके घर गया और निवेदन किया कि आप लोग मेरे घर पधारकर पारणा करें। वे बोलीं—'इस बार का पारणा आप हमारे यहां ग्रहण करें।' 'ये मेरे घर आने से इंकार न कर दें' इसलिए अभयकुमार ने उनकी प्रार्थना स्वीकार कर ली। अभयकुमार ने खाना नहीं खाया। वेश्याओं ने मिश्रणयुक्त मादक द्रव्य पिलाया, जिससे अभयकुमार निद्राधीन हो गया। वेश्याओं ने अभयकुमार के साथ अश्वरत्न पर बैठकर वहां से पलायन कर दिया। रास्ते में अन्य रथ पहले से स्थित थे। चलते-चलते वे उज्जयिनी पहुंच गए।
वेश्याएं प्रद्योत के पास पहुंचीं। प्रद्योत ने अभयकुमार से पूछा—'तुम्हारा पांडित्य कहां गया?' अभयकुमार ने कहा—'मुझे धर्म की ओट में छला गया है।' प्रद्योत ने अभयकुमार को बंदी बना लिया। वहां अभयकुमार की पूर्व में आनीत पत्नी को लाया गया। उस पत्नी की उत्पत्ति की कथा इस प्रकार है—
श्रेणिक का एक विद्याधर मित्र था। मित्रता को स्थायित्व देने के लिए श्रेणिक ने विद्याधर के साथ अपनी सेना नामक भगिनी का विवाह कर दिया। वह विद्याधर को बहुत इष्ट थी। यह धरती पर रहने वाली नारी हमारे नाश के लिए हो जाएगी, यह सोचकर विद्याधर स्त्रियों ने उसे मार दिया। उसकी एक पुत्री थी। इसको भी कोई न मार दें' यह सोचकर उसे श्रेणिक के पास रख दिया। श्रेणिक ने उसे अंत:पुर में रखा और यौवनावस्था होने पर अभयकुमार के साथ उसका विवाह कर दिया गया। अभयकुमार की शेष पत्नियों ने उस पर अभियोग लगा दिया कि यह क्षुद्रकर्म करने वाली है, अत: उसे नगर के बाहर छोड़ दिया। तापसों ने उसे देखा और पूछा— 'तुम कहां से आई हो?' उसने सारी यथार्थ बात बताई। वे तापस श्रेणिक के पर्वक तापस थे। उसके साथ उसका पुत्र भी था। तापसों ने उसका संरक्षण किया। एक बार वे उज्जयिनी नगरी गए। वहां उन्होंने अभयकुमार की उस पत्नी को रानी शिवा को दे दिया। अभय कुमार अपनी उस पत्नी के साथ रहने लगा। वह विद्याधरी अभयकुमार को इष्ट थी।
प्रद्योत के चार रत्न थे—१. लोहजंघ लेखवाहक, २. अग्निभीरु रथ, ३. अनलगिरि हाथी, ४. महारानी शिवा। एक बार लोहजंघ को भृगुकच्छ भेजा गया। लोगों ने चिन्तन किया कि वह एक दिन में २५ योजन चलता है। इसको बार-बार बुलाएंगे और छल से मार देंगे। जो दूसरा लेखवाहक बनेगा, वह कुछ दिनों में पहुंचेगा, इतने दिन हम आराम से जी सकेंगे। लोगों ने उसको पाथेय दिया। उसने अनिच्छा व्यक्त की। लोगों ने उसे रास्ते में विषमिश्रित मोदक दिए। उसके पास जो पाथेय था, उसका हरण कर लिया। कई योजन तक चलने के बाद एक नदी के किनारे लोहजंघ ने कुछ खाने की बात सोची, लेकिन शकुन ने उसको निवारित कर दिया। वहां से उठकर वह आगे चला। कुछ दूर जाने पर उसने खाना चाहा, वहां भी उसके सामने अवरोध आ गया। तीसरी बार भी उसको रोक दिया गया। उसने सोचा—'इतने अवरोधों का कोई न कोई कारण होना चाहिए।' भवितव्यता ही कारण है, यह सोचकर वह प्रद्योत के पास गया। उसने राजा प्रद्योत को राज्य संबंधी कार्य का निवेदन किया तथा मार्गगत सारी बात बताई। राजा ने सोचा कि अभयकुमार विचक्षण है, अत: उसे बुलाकार सारी बात बताई।
अभयकुमार ने उस पाथेय को सूंघकर कहा कि इसमें ऐसे द्रव्यों का संयोग है कि दृष्टिविष सर्प सम्मूर्च्छिमरूप में उत्पन्न हो जाता। यदि यह बर्तन उद्घाटित हो जाता तो दृष्टि विष सर्प डस लेता। प्रद्योत ने पूछा—'अब क्या किया जाए?' अभयकुमार ने कहा—'इसको वन निकुंज में छोड़ दिया जाए।' पराङ्मुख होकर उसको वन निकुंज में छोड़ दिया। वन का सारा भाग जल गया। अन्तमुहूर्त में वह सर्प मर गया। राजा संतुष्ट हो गया। राजा ने कहा—'तुम्हारी बंधन मुक्ति के अतिरिक्त कोई वरदान मांगो।' अभयकुमार ने कहा कि वह सब आपके हाथ में ही है।
एक बार अनलगिरि हाथी उन्मत्त होकर नियंत्रण से बाहर हो गया। उसको पकड़ने में कोई भी समर्थ नहीं हो सका। अभयकुमार से उस समस्या के बारे में पूछा गया। अभयकुमार ने कहा कि राजा उदायन गायक है। वह इसको वश में कर सकता है।
प्रद्योत की पुत्री का नाम वासवदत्ता था। उसको अनेक कलाओं की शिक्षा दी गई। राजा उदायन संगीत कला में प्रवीण है, अत: उसको पकड़ना चाहिए। प्रद्योत ने पूछा कि किस उपाय से उसको पकड़ा जाए? अभय ने कहा—'राजा उदायन जिस किसी हाथी को देखता है, गाना शुरू कर देता है। उस समय उसे अपने बंधन का भी ज्ञान नहीं रहता।' कालान्तर में राजा प्रद्योत ने यंत्रमय हाथी का निर्माण करवाया। उस यंत्रमय हाथी को उसके देश में घुमाया गया। राजा उदायन के वनचर ने हाथी के बारे में राजा को सूचना दी। राजा वन में गया। राजा का स्कन्धावार उसके पास ही स्थित था। हाथी को देखकर राजा गाने लगा। हाथी पास आया और उदायन को पकड़ लिया गया। उदायन को कौशाम्बी लाया गया। राजा प्रद्योत ने कहा—'मेरी पुत्री काणी है, उसे संगीत कला सिखाओ।' तुम उसको देखना मत, अन्यथा वह लज्जा का अनुभव करेगी।' वासवदत्ता को कहा कि तुम्हारा उपाध्याय कोढ़ी है, अत: उसको मत देखना। राजा उदायण पर्दे की ओट में उसे संगीत सिखाने लगा। वासवदत्ता उसके मधुर स्वर से आकृष्ट हुई, लेकिन यह कोढ़ी है, इसलिए उसने उदायण को नहीं देखा। एक दिन वह चिन्तन में मग्न थी कि देखूं या नहीं? इसलिए वह विपरीत रूप में गाने लगी। उदायण ने क्रोध में आकर कहा—'अरे काणी! स्वर को क्यों बिगाड़ रही हो?' वासवदत्ता ने प्रत्युत्तर में कहा—'अरे कोढ़ी! क्या तूं स्वयं को नहीं जानता?' राजा ने सोचा जैसे मेरे बारे में इसे कुष्ठ रोगग्रस्त कहा गया, वैसे ही मुझे इसके बारे में काणी होने की बात कही गयी है। पर्दा हटाते ही दोनों ने एक-दूसरे को देखा। उन दोनों का आपस में प्रेम-संयोग हो गया। इस बात को केवल कञ्चनमाला जानती थी, जो उसकी धायमाता थी।
एक बार आलान स्तम्भ से अनलगिरि हाथी विचलित हो गया। राजा ने अभयकुमार से इसका उपाय पूछा। अभयकुमार ने कहा कि यदि राजा उदायण गाए तो हाथी वश में हो सकता है। तब उदायण ने कहा कि भद्रवती हथिनी पर चढ़कर मैं और आपकी पुत्री दोनों गाएंगे। पर्दे की ओट में दोनों गीत गाने लगे। संगीत के प्रभाव से हाथी वश में हो गया। राजा उदायण और वासवदत्ता दोनों पलायन कर गए।
राजा प्रद्योत ने कहा—अब मैं तुम्हें दूसरा वरदान देता हूं। अभयकुमार ने कहा—'यह भी आप अपने पास रखें।'
योगंधरायण राजा उदायन का मंत्री था। उसने उन्मत्तक वेश में गाया। यदि इस आयतलोचना दारिका का राजा के लिए हरण नहीं किया तो मेरा नाम योगंधरायण नहीं। अमात्य को प्रद्योत ने देखा और खड़े-खड़े उसके सामने प्रस्रवण कर दिया। नागरिकों ने कहा कि यह पिशाच कहां से आ गया। कञ्चनमाला धाय ने रहस्य का उद्घाटन कर दिया। बसन्त नामक महावत ने चार सूत्रघटिकाएं साथ में लीं।
सब लोगों के बीच में उदायन बोला—यह सार्थ जिसमें कञ्चनमाला धाय, बसन्त महावत, भद्रवती वीणा, वासवदत्ता और उदायण यहां से प्रस्थान कर रहे हैं। हस्तिनी ने दौड़ना शुरू किया। अनलगिरि हाथी को तैयार किया, तब तक वे पच्चीस योजन दूर चले गए। पुन: हाथी को सन्नद्ध किया। कुछ दूर जाने पर घटिका भग्न हो गई, उस समय तक वे फिर पच्चीस योजन दूर चले गए। इस प्रकार राजा उदायन आदि अपने नगर में आ गए।
एक दिन उज्जयिनी नगरी में अग्नि की लपटें उठने लगीं। धूलि, पाषाण और ईंट से भी अग्नि निकलने लगी। नगर जलने लगा। प्रद्योत ने अभयकुमार को इस बारे में पूछा तो उसने कहा—'जैसे विष की औषधि विष होती है, वैसे ही अग्नि की औषधि अग्नि है। वहां उसने दूसरी अग्नि उत्पन्न की, जिससे पहली अग्नि उपशान्त हो गई। अभयकुमार को तीसरा वरदान मिला, लेकिन उसने उसका भी उपयोग नहीं किया।
एक बार उज्जयिनी नगरी में महामारी फैली। अभयकुमार से इसके बारे में पूछा गया। अभयकुमार ने कहा—'भीतरी आस्थानिका में सभी रानियां विभूषित होकर आएं। अलंकारों से विभूषित जो रानी आपको पराजित कर दे, उसके बारे में मुझे कहना। राजा ने वैसा ही किया। सभी रानियां राजा से पराजित हो गईं। रानी शिवा ने राजा को पराजित कर दिया। अभयकुमार को प्रद्योत ने कहा—'तुम्हारी (छोटी मौसी शिवा) ने राजा को पराजित किया है।' अभयकुमार ने कहा—'रात बीत जाने पर कुम्भवलिका से पूजा करो। जो भूत उठें, उसके मुख पर चावल फेंकना है।' वैसा ही उपक्रम किया गया। त्रिक, चतुष्क और अट्टालक में जहां कहीं भी देवता सियार रूप में चिल्लाए, वहां चावल फेंके गए। उसने कहा—'मैं शिवा गोपालक की माता हूं।' इस प्रकार सब देवताओं को पराजित कर दिया गया। चारों ओर शांति हो गई। अभयकुमार को चौथा वर मिल गया।
अभयकुमार ने सोचा कि यहां मैं कितनी देर और रुकूंगा, अब मुझे जाना चाहिए। अभयकुमार ने प्रद्योत से कहा—'अब मुझे वरदान दो।' प्रद्योत ने कहा—'वत्स! तुम वरदान मांगो।' अभयकुमार बोला—'अनलगिरि हाथी पर तुम्हारे महावत के साथ रानी शिवा की गोद में बैठकर अग्निभीरु रथ की लकड़ी से निर्मित चिता में प्रवेश करूं।' अभय की बात सुनकर प्रद्योत विषण्ण हो गया। प्रद्योत ने प्रसन्नता से उसे सत्कारित करके विसर्जित कर दिया। तब अभय बोला—'तुम मुझे छल से यहां लेकर आए हो। मैं संकल्प करता हूं कि दिन के उजाले में चिल्लाते हुए यदि तुम्हारा हरण नहीं करूंगा तो मैं अग्नि में प्रवेश कर लूंगा।' वह अपनी उस भार्या को लेकर राजगृह नगरी में चला गया।'
कुछ समय राजगृह में रहकर अभयकुमार ने दो सुन्दर गणिकाओं को लेकर वणिक् वेश में उज्जयिनी के राजमार्ग में एक आवास की खोज की। एक दिन प्रद्योत ने उन गणिकाओं को देखा। गणिकाओं ने चंचल दृष्टि से प्रद्योत को देखा और अंजलिकर्म किया। वह अपने भवन में पहुंचा। प्रद्योत ने अपनी दूती को गणिका के पास भेजा। गणिकाओं ने कुपित होकर दूती को तिरस्कृत करके वापिस भेज दिया। गणिकाओं ने कहा कि जिसने हमको चाहा है, वह राजा नहीं हो सकता।
दूसरे दिन गणिका ने हल्का रोष किया। तीसरे दिन जब दूती आई तो गणिका ने कहा—'आज से सातवें दिन देवकुल में हमारा देवयज्ञ है, वहां एकान्त रहेगा।' अन्यथा हमारा भाई रखवाली करता है। अभयकुमार ने प्रद्योत जैसे एक आदमी को उन्मत्त जैसा बना दिया। लोगों के पूछने पर अभय ने कहा कि यह मेरा भाई है, मैं इसकी रक्षा कर रहा हूं। क्या करूं मेरा इसके प्रति अतीव भातृस्नेह है। यह रुष्ट होकर बार-बार भाग जाता है। मैं बार-बार इसको डांटकर अपने स्थान पर लाता हूं। लेकिन यह कहता है कि मैं प्रद्योत हूं और मेरा हरण हो रहा है। सातवें दिन प्रद्योत ने अपनी दूती को भेजा। गणिकाओं ने कहा कि हम अकेली हैं, अत: राजा आ जाए। राजा वहां आया और गवाक्ष के पास खड़ा हो गया।
अभयकुमार के व्यक्तियों ने राजा प्रद्योत को पर्यंक के साथ बांध दिया। अभयकुमार ने दिन के उजाले में नगर के मध्य से प्रद्योत का हरण कर लिया। गली के रक्षकों ने पूछा कि इसको कहां ले जा रहे हो तो अभयकुमार ने कहा—'वैद्य के यहां लेकर जा रहे हैं।' आगे रास्ते में अनेक अश्व और रथ खड़े थे। उन पर बैठकर वे राजगृह पहुंच गए। श्रेणिक को सारी बात बताई। श्रेणिक अपने हाथ में तलवार लेकर आया। अभयकुमार ने श्रेणिक को रोकते हुए कहा—'आप यह क्या कर रहे हैं?' श्रेणिक ने प्रद्योत का सत्कार करके विसर्जित कर दिया। दोनों राजाओं में आपस में प्रीति हो गई।१
१. आवचू २ पृ. १५९-६३, हाटी २ पृ. १२१-२४।
४६. सुलसा और उसके बत्तीस पुत्र
श्रेणिक की पत्नी का नाम चेलना था। राजगृह नगर में प्रसेनजित् राजा के रथिक का नाम नाग था। उसकी पत्नी का नाम सुलसा था। रथिक के कोई पुत्र नहीं था, अत: उसने इन्द्र, स्कन्द आदि देवों की अर्चना की, लेकिन श्राविका को यह सब करना पसन्द नहीं था। उसने अपने पति से कहा कि आप दूसरी शादी कर लेवें। रथिक ने कहा—'तुम्हारे पुत्र होगा, उसी से मुझे प्रयोजन है।' रथिक ने वैद्य के कहने से तीन लाख मूल्य वाले तीन तैल के कुडवों को पकाया। एक दिन इन्द्र के यहां चर्चा चली कि सुलसा श्राविका दृढ़धर्मिणी है। एक देव साधु का रूप बनाकर आया। साधु की भांति देव ने नैषेधिकी की।
साधु के आने पर सुलसा ने उठकर वंदना की। सुलसा ने साधु से पूछा—'आपके आने का प्रयोजन क्या है?' साधु ने कहा—'मुझे शतपाक और सहस्रपाक तैल की आवश्यकता है, क्योंकि वैद्य ने मुझे चिकित्सा के लिए बताया है।' सुलसा साधु को तैल देने के लिए घर के अंदर गई। जैसे ही उसने घड़ा उठाया, वह हाथ से फिसलकर फूट गया। सुलसा ने दूसरा पके हुए तैल वाला घड़ा उठाया, वह भी फिसल गया। तीसरे घड़े की भी वही स्थिति हुई। सुलसा की समता से प्रसन्न होकर देव ने सुलसा को बत्तीस गुटिकाएं दीं और कहा कि इन्हें क्रमश: खाना। इनके प्रभाव से तुम्हारे बत्तीस पुत्र होंगे। तुम्हारे जब भी कोई प्रयोजन हो, मुझे याद कर लेना। मैं तुम्हारे पास आ जाऊंगा।' सुलसा ने सोचा कि मैं कब तक बालकों की अशुचि की सफाई करती रहूंगी। अच्छा हो इन सबका एक पुत्र हो जाए। यह सोचकर उसने सारी गुटिकाओं को एक साथ खा लिया। उसके पेट में ३२ पुत्र बढ़ने लगे। पेट बढ़ने से उसे परेशानी का अनुभव होने लगा। उसने देवता को बुलाने के लिए कायोत्सर्ग किया। देवता उपस्थित हुआ। देवता ने बुलाने का कारण पूछा। सुलसा ने अपनी कठिनाई बताते हुए कहा कि मैंने ३२ गुटिकाएं एक साथ खा लीं। देवता ने कहा कि यह तुमने अच्छा नहीं किया। तुम्हारे सारे पुत्र एक आयुष्य वाले होंगे अर्थात् एक के मरने पर सबकी मौत हो जाएगी। देवता ने उसकी वेदना को शान्त किया। कालान्तर में उसके बत्तीस पुत्र हुए। वे सब श्रेणिक की समान आयु वाले थे। उसके पुत्र क्रमश: बढ़ने लगे। वे सदा साथ-साथ रहते थे। ये देवता द्वारा प्रदत्त हैं, ऐसी उनकी प्रसिद्धि हो गई।
इधर विशाला नगरी में हैहय कुल में उत्पन्न राजा चेटक राज्य करता था। उसकी रानियों से उत्पन्न सात कन्याएं थीं, उनके नाम इस प्रकार थे—१. प्रभावती, २. पद्मावती, ३. मृगावती, ४. शिवा, ५. ज्येष्ठा, ६. सुज्येष्ठा और ७. चेलणा। चेटक श्रावक था, अत: उसे दूसरों का विवाह कराने का प्रत्याख्यान था। इसलिए उसने स्वयं अपनी कन्याओं का विवाह भी नहीं किया। रानियां परिजनों को पूछकर उनका सम्बन्ध सदृश वय और रूप वाले इष्ट राजाओं के साथ कर देती थीं।
वीतभय नगर के राजा उद्रायण के साथ प्रभावती का, चंपा के राजा दधिवाहन के साथ पद्मावती का, कौशाम्बी के राजा शतानीक के साथ मृगावती का, उज्जयिनी के राजा प्रद्योत के साथ शिवा का, भगवान् महावीर के ज्येष्ठ भ्राता नंदिवर्धन के साथ ज्येष्ठा का विवाह हुआ। सुज्येष्ठा और चेलणा कन्या के रूप में थीं। एक बार कुछ परिव्राजक कन्या अंत:पुर में आकर उनके सामने अपने सिद्धान्त की बात कहने लगे। सुज्येष्ठा ने वाद-विवाद में उनको निरुत्तर कर दिया और मुंह बिगाड़कर उनको अंत:पुर से बाहर निकाल दिया। परिव्राजक द्वेष से भर उठे। ईर्ष्यावश सुज्येष्ठा के चित्र को फलक पर बनाकर वे श्रेणिक के घर गए। श्रेणिक ने चित्र देखा और उसके विषय में पूछा। उन्होंने सारी बात बताई। श्रेणिक अधीर हो गया। उसने शादी के लिए दूत भेजा। मैं वाहिक कुल में अपनी पुत्री को कैसे दूं, ऐसा कहकर चेटक ने दूत को विवाह के लिए इन्कार कर दिया। श्रेणिक बहुत अधिक अधीर हो गया। अभयकुमार को यह ज्ञात हुआ । वह राजा श्रेणिक के पास आया। अभय ने सारी बात पूछी, तब श्रेणिक ने यथार्थ स्थिति बता दी। अभयकुमार ने कहा—'आप विश्वस्त रहें, मैं स्वयं सुज्येष्ठा को आपके पास ला दूंगा।' अभयकुमार ने अपने घर जाकर उपाय सोचा। उसने वणिक् रूप बनाया। स्वर और वेश बदलकर वह वैशाली में गया। कन्या अंत:पुर के पास उसने एक दुकान खोली। अभयकुमार ने चित्रपट पर श्रेणिक का रूप चित्रित करवाया। जब कन्या अंत:पुर में रहने वाली दासियां उससे वस्तुएं खरीदने आतीं तो वह उनको बहुत-सी वस्तुएं देता था और उन सब दासियों को वस्तुदान एवं सम्मान देकर उनको प्रसन्न करता था।
दासियां पूछती थीं कि इस चित्रपट पर किसका चित्र है? अभयकुमार कहता कि यह हमारे स्वामी का चित्र है। वे पूछती थीं—'क्या आपके स्वामी का रूप इतना सुन्दर है?' अभयकुमार उत्तर देता कि उनके रूप का वर्णन करने में कौन समर्थ हो सकता है? मैंने तो जैसे-तैसे चित्रित करवाया है। दास-चेटियों ने कन्या-अंत:पुर जाकर यह बात कही। कन्याओं ने कहा कि उस चित्रपट को लेकर आओ। दासियों ने चित्रपट की मांग की, लेकिन अभयकुमार ने चित्रपट देने से इन्कार करते हुए कहा कि कोई मेरे स्वामी की अवज्ञा न करे, इसलिए मैं चित्रपट नहीं दूंगा।' बहुत सारी दासियों के द्वारा बार-बार मांगे जाने पर अभयकुमार ने एक दिन उनको चित्रपट दे दिया। दासियां गुप्त रूप से चित्रपट को अंत:पुर में ले गईं। उस चित्र को सुज्येष्ठा ने देखा। दासियों ने रहस्य का उद्घाटन कर दिया कि यह चित्र किसका है? दासियों ने वणिक् रूप अभयकुमार से पूछा कि श्रेणिक सुज्येष्ठा का पति कैसे बन सकता है? अभयकुमार ने कहा कि यदि वह चाहती हो तो मैं श्रेणिक को यहीं लेकर आ जाऊंगा। अभयकुमार श्रेणिक को वहीं लेकर आ गया।
अभयकुमार ने प्रच्छन्न रूप से कन्या अंत:पुर तक सुरंग खुदवाई। सुज्येष्ठा ने चेलना को कहा कि हम दोनों श्रेणिक के साथ चलेंगी। उन दोनों ने वहां से पलायन कर दिया। सुज्येष्ठा अपनी आभरण की पेटी भूल गई थी, अत: वह जब तक अपनी पेटी लेने गई, तब तक सुरंग में प्रविष्ट श्रेणिक के आदमी चेलना को लेकर चले गए। सुज्येष्ठा ने चिल्लाना शुरू किया। चेटक सावधान होकर उनके पीछे जाने लगा। वीरांगद नामक रथिक बोला—'स्वामी! आप न जाएं, मैं स्वयं ही जाकर उसको वापिस लेकर आ जाऊंगा।' वीरांगद उनके पीछे लग गया। उस सुरंग में एक रथमार्ग था, वहां सुलसा के बत्तीस पुत्र स्थित थे। वीरांगद ने एक ही बाण से उन बत्तीस पुत्रों को मार दिया। जब तक वीरांगद ने उन रथों को रास्ते से दूर किया, तब तक श्रेणिक वहां से पलायन कर गया। वीरांगद वापिस लौट आया। श्रेणिक ने सुज्येष्ठा समझकर उसके साथ वार्तालाप किया। उसने कहा—'मैं सुज्येष्ठा नहीं, चेलना हूं।' सुज्येष्ठा की जल्दीबाजी से अब तुम ही मेरे लिए प्रिय हो। श्रेणिक को प्रसन्नता और विषाद दोनों की अनुभूति एक साथ हो रही थी। रथिकपुत्रों के मरने से विषाद तथा चेलना की प्राप्ति से हर्ष हो रहा था। चेलना को भी श्रेणिक जैसे रूपवान् पति को पाकर प्रसन्नता थी तथा भगिनी के साथ हुई वंचना के लिए दु:ख भी था। सुज्येष्ठा ने सोचा कि कामभोगों को धिक्कार है, अत: वह प्रव्रजित हो गई।१
१. आवचू २ पृ. १६४-६६, हाटी २ पृ. १२४, १२५।
४७. कोणिक की उत्पत्ति
एक प्रत्यन्त नगर था। वहां जितशत्रु राजा के पुत्र का नाम सुमंगल था। अमात्यपुत्र सेनक महोदर था। लोग उसे देखकर हंसते थे। वे चुल्लू में पानी भरकर उस पर प्रहार करते थे। राजकुमार सुमंगल भी उसे पीड़ित करता था। सेनक को इस परिस्थिति के कारण वैराग्य हुआ और वह बालतपस्वी के रूप में प्रव्रजित हो गया। सुमंगल राजा बन गया। एक बार उसने बाल तपस्वी के आवास के पास से गुजरते हुए उस तपस्वी को देखा। राजा ने पूछा—'यह कौन है?' लोगों ने कहा—'यह इस प्रकार की तपस्या करने वाला महातपस्वी है।' राजा के मन में उसके प्रति अनुकम्पा जागी। वह उसके प्रति किए गए पूर्व व्यवहार से दु:खी हुआ और प्रार्थना की—'तुम मेरे घर पारणा करो।' मासक्षपण की तपस्या पूर्ण होने पर वह राजा के प्रासाद में पारणा लेने गया। उस दिन राजा रोगग्रस्त हो गया। द्वारपालों ने तपस्वी को भीतर नहीं जाने दिया। वह बिना पारणा किए चला गया। दूसरी बार राजा को बाल तपस्वी की स्मृति हुई। उसने पुन: उसको पारणे के लिए निमंत्रण दिया। बाल तपस्वी पारणे के लिए आया। उस दिन भी राजा व्याधिग्रस्त हो गया। बाल तपस्वी बिना पारणा किए चला गया। तीसरी बार भी राजा ने बाल तपस्वी को पारणे के लिए निमंत्रित किया। वह तीसरी बार आया। द्वारपालों ने उसे पीटा और कहा—'तुम जितनी बार आते हो, राजा व्याधिग्रस्त हो जाता है।' वह चला गया और अधीर हो गया। इस राजा ने मेरा तिरस्कार किया है, ऐसा सोचकर उसने निदान किया कि मैं इस राजा के वध के लिए जन्म ग्रहण करूं। वह मरकर अल्पर्द्धिक व्यन्तर देव बना। राजा सुमंगल तापसभक्त था। वह तापस के रूप में प्रव्रजित हुआ और मरकर व्यन्तर बना।
तापस का जीव कोणिक तथा राजा सुमंगल का जीव श्रेणिक बना। कोणिक चेलना की कुक्षि से उत्पन्न हुआ। जब से वह कुक्षि में आया, तभी से रानी सोचने लगी कि मैं राजा को अपनी आंखों से नहीं देखूं। चेलना ने चिंतन किया कि यह गर्भ का दोष है। उसने गर्भ-शाटन का बहुत प्रयत्न किया, परन्तु गर्भ नहीं गिरा। दोहद काल में रानी के मन में दोहद उत्पन्न हुआ कि मैं श्रेणिक के उदर का मांस खाऊं। दोहद की सम्पूर्ति न होने से उसका शरीर कृश होने लगा। चेलना ने अपना दोहद किसी को नहीं बताया। आग्रह करने पर उसने अन्यत्र किसी को बात न कहने की शपथ दिलाकर सहजता से सारी बात राजा को बता दी। श्रेणिक ने सारी बात अभयकुमार को कही। अभयकुमार ने खरगोश के मांस के छोटे-छोटे टुकड़े करके श्रेणिक के उदर की चमड़ी पर रख दिए। चेलना झरोखे में बैठी देख रही थी। अभयकुमार ने उसे मांस का एक टुकड़ा दिया। राजा बार-बार कपटपूर्वक मूर्च्छित होने लगा। चेलना जब श्रेणिक के बारे में चिन्तन करती तो उसके मन में अधृति उत्पन्न हो जाती। जब वह गर्भ के विषय में सोचती, तब मन में चिंतन उभरता-'मैं इतने सारे मांस के टुकड़े कैसे खाऊंगी?'
इस प्रकार उसका दोहद पूरा हो गया। नौ मास पूर्ण होने पर उसके पुत्र की उत्पत्ति हुई। राजा को पुत्रोत्पत्ति की सूचना दी गई। सूचना सुनकर राजा बहुत प्रसन्न हुआ। रानी ने दासी के हाथों उस बालक को अशोक वनिका में डलवा दिया। यह बात राजा को बताई गई। राजा वहां आया और रानी को उपालंभ देते हुए कहा—'तुमने प्रथम पुत्र को इस प्रकार कैसे छोड़ा?' राजा तत्काल अशोकवनिका में पहुंचा और उसेकचरे से उठाया। राजा के कारण वह जीवित रह गया। उसका नाम अशोकचन्द्र रखा गया। वहां मुर्गे की पांख से उसकी अंगुली का कोना व्रणित हो गया। सुकुमार होने के कारण उसकी अंगुलि स्वस्थ नहीं हुई, वह टेढ़ी हो गई। तब बच्चों ने उसका नाम कूणिक रख दिया। जब उसकी अंगुलि में मवाद पड़ जाता तो राजा श्रेणिक अंगुलि को अपने मुंह में लेकर मवाद निकाल देता, तब वह रोना बंद कर देता। क्रमश: कूणिक बढ़ने लगा। चेलना के दो पुत्र और उत्पन्न हुए, उनका नाम हल्ल और विहल्ल रखा गया। अन्य रानियों से भी श्रेणिक के अनेक पुत्र हुए।
जब उद्यानिका स्कन्धावार (सैनिक-उत्सव) प्रारम्भ हुआ, तब चेलना ने कोणिक के लिए गुड़मोदक और हल्ल-विहल्ल के लिए खांड के मोदक भेजे। वैर भाव से कूणिक ने सोचा कि श्रेणिक पक्षपात से मुझे ऐसे मोदक दे रहा है, इसलिए उसके मन में वैरभाव हो गया। समय आने पर आठ राजकन्याओं के साथ कूणिक का विवाह हो गया। वह ऊपर के प्रासाद में रहने लगा। यह कूणिक के उत्पत्ति की कथा है।१
१. आवचू २ पृ. १६६,१६७, हाटी २ पृ.१२५,१२६।
४८. अठारह लड़ा हार एवं कुंडल युगल
कौशाम्बी नगरी में एक गर्भवती ब्राह्मणी थी। एक बार उसने अपने पति से कहा—'घी खरीदने के लिए जितना चाहिए, उतना धन प्राप्त करो।' ब्राह्मण ने कहा—'किससे मांगूं?' ब्राह्मणी बोली—'राजा की पुष्पों से सेवा करो, तुम्हें कोई नहीं रोकेगा।' इस प्रकार वह फल-फूल आदि ले जाकर राजा की सेवा करने लगा। सेवा करते हुए समय बीतने लगा।
एक बार प्रद्योत कौशाम्बी में आया। शतानीक प्रद्योत के भय से यमुना नदी के दक्षिण तट से भागकर उत्तर तट पर चला गया। प्रद्योत यमुना नदी को पार करने में समर्थ नहीं हुआ। वह कौशाम्बी के दक्षिणपार्श्व में सेना का पड़ाव डालकर ठहर गया। जो उसके तृणहारक आदि थे, उनमें से एक को मीठे वचनों से प्रभावित कर उसे अपने साथ ले लिया। वह कान, नाक आदि का छेदन कर देता था, इससे प्रद्योत के सैकड़ों मनुष्य क्षीण हो गए। एक ही रात्रि में प्रद्योत वहां से पलायन कर गया। फूलों की टोकरी ले जाते हुए उस ब्राह्मण ने प्रद्योत को पलायन करते हुए देख लिया। उसने यह बात राजा को जाकर निवेदित की। यह बात सुनकर राजा ने प्रसन्न होकर पूछा—'तुमको क्या उपहार दूं?' ब्राह्मण ने कहा—'ब्राह्मणी से पूछकर मैं वरदान मांगूंगा।' ब्राह्मणी ने कहा—'दान-सम्मानयुक्त अग्राशन की मांग करो।' ब्राह्मण को प्रतिदिन भोजन के साथ दीनार मिलने लगी। कुमार अमात्य आदि सोचने लगे—'यह राजा का अग्राशनिक है, अत: इसे दान और सम्मान से युक्त करना चाहिए।' वह बहुत भोजन करने वाला हो गया। उसके पुत्र भी हो गए।
जब वह बहुत खाने में समर्थ नहीं रहा, तब दक्षिणा के लोभ से बार-बार वमन करके खाने लगा। इससे वह कुष्ठ रोग से ग्रस्त हो गया। तब कुमार और अमात्य कहने लगे—'अब तुम रोगग्रस्त हो गए हो, अत: अपने पुत्रों को भोजन के लिए भेज दिया करो।' समयान्तराल में पुत्रों ने पिता को लज्जित करके बाहर निकाल दिया। बाद में उसने एक घर बनवाया। पुत्रवधुएं उसके साथ पहले जैसा व्यवहार नहीं करती थीं। पुत्र भी उसको सम्मान नहीं देते थे। उस ब्राह्मण ने सोचा—'ये सब मेरे धन से बड़े हुए हैं, फिर भी मुझे सम्मान नहीं देते। मैं इनके साथ ऐसा करूंगा, जिससे ये भी विपत्ति को प्राप्त करें।'
एक दिन उसने अपने पुत्रों को बुलाकर कहा—'पुत्रों! अब मेरे जीवित रहने से क्या लाभ है?' हमारी कुल-परम्परा के अनुसार पहले मैं पशुवध करूंगा और फिर अनशन करूंगा। पुत्रों ने उसे मृतप्राय: बकरा दिया। ब्राह्मण ने उसको अपने शरीर से चिपकाया। वह अपने मल की गुटिकाएं उस बकरे को खिलाने लगा। जब उसे ज्ञात हुआ कि यह बकरा कोढ़ से व्याप्त हो गया है। उसके रोम उखाड़ने पर वे शीघ्र उखड़ जाते हैं, तब उसे मारकर अपने पुत्रों से बोला—'अब तुम को ही इसे खाना है।' उन्होंने उसे खा लिया। सभी कोढ़ से ग्रस्त हो गए। वह ब्राह्मण वहां से जंगल में भाग गया। एक अटवी में पर्वत की कंदरा में अनेक प्रकार के वृक्षों की छाल, फल, पत्र एवं त्रिफला आदि नीचे गिरे हुए थे। शरदकालीन उष्णता के कारण उनका कल्क-काढ़ा बन गया। अनासक्त भाव से उसने उसे पी लिया। उसको पीने से उसे दस्तें लगने लगीं। पेट की शुद्धि से वह स्वस्थ हो गया। वह अपने घर आया। लोगों ने उससे पूछा—'तुम कहां चले गए थे?' उसने कहा—'देवों ने मेरा अपहरण कर लिया था।' उसने देखा कि पुत्र, पौत्र कुष्ठ से सड़ रहे हैं। ब्राह्मण ने कहा—'तुम लोगों ने मेरा अपमान क्यों किया, अन्यथा यह स्थिति नहीं होती।' पुत्र बोले—'क्या आपने जान-बूझकर हमें यह स्थिति प्राप्त करवाई है?' ब्राह्मण ने स्वीकार कर लिया। यह बात सुनकर लोग उसकी निंदा करने लगे। वह वहां से भागकर राजगृह नगरी में चला गया। वह द्वारपाल के साथ द्वार पर स्थित हो गया। वह द्वार के एक पार्श्व में भोजन कर लेता था।
एक दिन उसने बहुत से बड़े खा लिए। राजगृह में भगवान महावीर का समवसरण था। वह द्वारपाल उसको द्वार पर स्थापित करके भगवान को वंदना करने गया। उसने द्वार को नहीं छोड़ा। प्यास के कारण मरकर वह वहां की एक बावड़ी में मेंढ़क बन गया। उसने पूर्वभव का स्मरण किया। वह वापी से बाहर निकलकर महावीर को वंदना करने चला। श्रेणिक भी भगवान को वंदना करने प्रस्थित हुआ। वह द्वारपालक (मेंढ़क) एक घोड़े से कुचल गया। वह मरकर देव बना। इन्द्र ने श्रेणिक की प्रशंसा की। वह देव समवसरण में श्रेणिक के पास कुष्ठ रोगी के रूप में बैठा। वह देव अपने फोड़ों को चीरकर सींचने लगा। भगवान महावीर को छींक आई। उस कोढ़ी ने भगवान से कहा—'जल्दी मर।' अभयकुमार को छींक आने पर उसने कहा—'जीओ, चाहे मरो।' श्रेणिक को छींक आने पर कहा—'तुम चिरकाल तक जीते रहो।' कालसौकरिक को छींक आने पर उसने कहा—'न जीओ, न मरो।' भगवान के लिए मरने की बात सुनकर श्रेणिक कुपित हो गया। उसने अपने आदमियों को बुला कर कहा—'समवसरण के सम्पन्न हो जाने पर उस मनुष्य की खोज करके मेरे सामने उपस्थित करो।' उसका पता नहीं लगा, तब जान लिया कि वह कोई देव था। श्रेणिक अपने घर चला गया। दूसरे दिन सवेरे आकर उसने महावीर से पूछा—'वह कौन था?' तब भगवान् महावीर ने देव बनने तक का सारा वृत्तान्त कहा। तब श्रेणिक ने पूछा—'छींकने पर उसने आपको मरने के लिए क्यों कहा?' भगवान् ने कहा—'उसने मुझे कहा कि संसार में क्यों रहते हो, मरने के बाद सिद्धि के उत्तम सुखों की प्राप्ति है।' उसने तुमको कहा कि तुम जब तक यहां रहोगे, सुख से रहोगे, लेकिन मरने के बाद नरक में जाओगे। अभयकुमार इस संसार में रहकर साधु-सेवा से पुण्य का अर्जन कर रहा है तथा मरकर देवलोक में जाएगा। कालसौकरिक यदि जीएगा तो प्रतिदिन ५०० भैंसें मारेगा और मरकर नरक में जाएगा।'
राजा श्रेणिक ने महावीर से कहा—'आप मेरे नाथ हैं, फिर मैं नरक कैसे जाऊंगा? मैं अब कौन-सा उपाय करूं, जिससे नरक में न जाऊं।' भगवान् ने कहा—'यदि कपिला ब्राह्मणी से भिक्षा दिलवाओगे, कालसौकरिक द्वारा किए जाने वाले वध को एक दिन रोक दोगे तो नरक नहीं जाओगे।'१ श्रेणिक ने सब प्रकार से उन दोनों को समझाया। उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। कालसौकरिक अभव्यसिद्धिक था। ब्राह्मणी कपिला जिनवचन पर श्रद्धा नहीं करती थी। श्रेणिक ने ब्राह्मणी से कहा—'जाओ, साधुओं को वंदना करो।' लेकिन उसने अनिच्छा व्यक्त की। श्रेणिक ने मारने की धमकी दी, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। कालसौकरिक भी वध छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुआ। श्रेणिक बोला—'मैंने सारे नगर को सुखी बनाने का प्रयत्न किया है, फिर मेरा ऐसा क्या दोष था, जिससे इन दोनों ने मेरी आज्ञा का पालन नहीं किया?
१. अन्य परम्परा के अनुसार भगवान महावीर ने पूणिया श्रावक की एक सामायिक खरीदने एवं श्रेणिक की दादी को साधुओं के दर्शन करने—ये दो बातें और कहीं थीं।
कालसौकरिक के पुत्र का नाम पालक था, उसको अभयकुमार ने धार्मिक बनाकर उपशमित कर दिया था। पांच सौ भैंसों को प्रतिदिन मारने से कालसौकरिक ने सातवीं नारकी के योग्य कर्मों का बंधन कर लिया। कालसौकरिक मरणासन्न स्थिति में था। एक दिन कालसौकरिक के पुत्र ने पांच सौ भैंसों का पलायन करवा दिया। उसने विभंग अज्ञान से इसे देखा। उसने उन भैंसों को मरवा दिया। अन्त समय में उसके शरीर में सोलह रोग उत्पन्न हो गए। इन्द्रियों के विषय विपरीत लगने लगे। वह दुर्गंध को सुगंध मानने लगा। उसके पुत्र ने सारी बात अभयकुमार को कही। अभयकुमार के कहने से उसको शौचालय का पानी पीने के लिए दिया गया। वह बोला—'विष्ठा से लिप्त यह पूति मांस का आहार कितना मीठा और स्वादिष्ट है।' इस प्रकार क्लिष्ट परिणामों से मरकर वह सातवीं नरक में गया। उसकी मृत्यु के पश्चात् स्वजन लोगों ने उसके पुत्र को उसके स्थान पर बिठाना चाहा। उसने इन्कार करते हुए कहा—'मैं हिंसा करके नरक जाना नहीं चाहता।' परिजनों ने कहा—'हम सब इस पाप में भागीदार हैं, तुम केवल एक भैंसे को मार दो, अन्य भैंसों को हम परिवार वाले मार देंगे।' उसकी स्त्री ने उसे एक महिष तथा श्वेत चंदन और रक्तकणवीर से युक्त कुल्हाड़ी दी। पालक ने कुल्हाड़ी अपने ऊपर चलाई। वह नीचे गिर पड़ा। उसे देखकर स्वजन रुदन करने लगे। कालसौकरिक के पुत्र ने स्वजनों को कहा—'मेरे इस दु:ख को दूर करो।' स्वजनों ने कहा कि इस कष्ट को दूर करना संभव नहीं है।' उसने कहा—'तब आप लोगों ने कैसे कहा कि हम भागीदार बन जाएंगे।'
भगवान महावीर के समवसरण में जो देव आया था, उसने प्रसन्न होकर श्रेणिक को अठारह लड़ियों वाला हार और अस्खलितवृत्त—स्थिर गोलक दिए।
'चेलना प्रिय है', यह सोचकर श्रेणिक ने वह हार चेलना को तथा गोलक नंदा को दिए। नंदा ने सोचा—'क्या मैं बच्ची हूं, जो मुझे ये गोलक दिए हैं।' रुष्ट होकर बिना उनका निरीक्षण किए उसने उन दोनों गोलकों को दूर फेंक दिया। खम्भे से टकराकर वे गोलक टूट गए। एक गोलक से कुंडलयुगल और दूसरे गोलक से देवदुष्ययुगल निकले। तब नंदा ने तुष्ट होकर उनको ग्रहण कर लिया। यह हार की उत्पत्ति की कथा है।१
१. आवचू २ पृ. १६७-७०, हाटी २ पृ.१२६-२८।
४९. सेचनक हाथी एवं उसका पूर्वभव
एक वन में हाथियों का यूथ रहता था। उस यूथ में एक शक्तिशाली यूथपति था। किसी भी हाथी के उत्पन्न होने पर वह उसे मार देता था। एक हथिनी गर्भवती बनी। वह उस यूथ से निकलकर एकाकी विचरण करने लगी। एक बार वह तृणपुंज को सिर पर रखकर तापस-आश्रम में गई। वह तापसों के चरणों में गिर पड़ी। तापसों ने सोचा कि यह बेचारी शरणागत है। वहां रहते हुए उसने एक पुत्र (हाथी को) जन्म दिया। हस्तियूथ के साथ विचरण करते हुए वह छुपकर आकर अपने बच्चे को स्तनपान कराती थी। वह हस्ति-शावक तापस आश्रम में बड़ा होने लगा। तापसपुत्र जब वृक्ष आदि का सिंचन करते थे, तब वह हाथी का बच्चा भी सूंड में पानी लाकर पौधों की सिंचाई करता था। सिंचाई करने के कारण तापस-पुत्रों ने उसका नाम सेचनक रख दिया। बड़ा होने पर वह मदोन्मत्त हाथी बन गया। उसने उस यूथपति को मार दिया और स्वयं यूथपति बन गया। राजा प्रसन्न होकर हमें गांव देगा, ऐसा सोचकर तापस मोदकों का प्रलोभन देकर हाथी को राजगृह में ले गए। नगर में प्रवेश करने पर उस हाथी को हस्तिशाला में बांध दिया। एक दिन कुलपति पूर्वाभ्यास से वहां आए और पूछा—'पुत्र सेचनक! कैसे हो?' उस पर वस्त्र फेंका। हाथी ने कुलपति को मार डाला।२ तापसों ने रुष्ट होकर श्रेणिक राजा को सारी बात कही। तब राजा श्रेणिक ने उसको वश में कर लिया और हस्तिशाला में रख दिया। यह सेचनक की उत्पत्ति की कथा है।
२. कुछ आचार्यों के अनुसार कोई हथिनी किसी दूसरे हाथी को जन्म न दे दे, इसलिए सेचनक हाथी ने तापसों के कुटीरों को नष्ट-भ्रष्ट कर डाला।
एक ब्राह्मण यज्ञ करता था। उसने अपने दास को यज्ञवाटिका में स्थापित किया। दास ने कहा कि यदि तुम यज्ञ में शेष बचा हुआ मुझे दोगे तो मैं यहां रुकूंगा, अन्यथा नहीं। ब्राह्मण ने स्वीकृति दी तो वह वहीं स्थित हो गया। उसे यज्ञ का जो भी शेष मिलता, उसे वह साधुओं को दे देता था। साधुओं को दान देने से उसके देव आयुष्य का बंधन हो गया। देवलोक से च्युत होकर वह श्रेणिक का पुत्र नंदिषेण बना। वह ब्राह्मण भी संसार में परिभ्रमण करके सेचनक हाथी बना। जब नंदिषेण उस हाथी पर चढ़ा तो हाथी उदास हो गया। अवधिज्ञान से उसने सारी बात का ज्ञान किया। उसने भगवान् महावीर से इसका कारण पूछा। भगवान् ने सारी बात बताई। यह सेचनक का पूर्वभव है।१
१. आवचू २ पृ. १७०, १७१, हाटी २ पृ. १२८।
५०. कोणिक और चेटक का युद्ध
अभयकुमार ने भगवान् महावीर से पूछा—'अंतिम राजर्षि कौन होगा?' भगवान् महावीर ने उत्तर दिया कि उदायन राजा अंतिम राजर्षि होगा। उदायण के बाद मुकुटबद्ध राजा प्रव्रजित नहीं होंगे। राजा श्रेणिक ने अभयकुमार को राज्य देना चाहा, पर उसने इन्कार कर दिया। राजा श्रेणिक ने चिंतन किया कि वह कोणिक को राज्य देगा। श्रेणिक ने राजकुमार हल्ल को सेचनक हाथी दिया। विहल्ल को देवप्रदत्त हार दिया। अभयकुमार के प्रव्रजित होने पर नंदा भी प्रव्रजित होने के लिए तैयार हो गई। तब श्रेणिक ने क्षौमयुगल और कुंडलयुगल क्रमश: हल्ल और विहल्ल राजकुमारों को दे दिए। महान् वैभव के साथ अभयकुमार अपनी माता के साथ प्रव्रजित हो गया।
एक दिन काल आदि राजकुमारों के साथ कोणिक ने चिंतन किया—'हम श्रेणिक को बंदी बनाकर राज्य को ग्यारह भागों में बांटकर राज्य करेंगे। उन्होंने मिलकर श्रेणिक को बंदी बना लिया। कोणिक सुबह और शाम दोनों समय राजा श्रेणिक को १०० बार चाबुक से घात करवाता था। चेलना को वह राजा से मिलने नहीं जाने देता था। कोणिक ने राजा श्रेणिक का खाना और पानी बंद कर दिया। तब चेलना किसी भी तरह उड़द को सौ बार शराब में डुबोकर उन्हें बालों में बांधकर ले जाती थी। वह जाकर उन्हें धोती तो वह पानी शराब बन जाती थी।
एक दिन रानी पद्मावती का पुत्र उदायी कुमार कोणिक की गोद में बैठा था। खाना खाते हुए कोणिक की थाली में उसने मूत्र कर दिया। इस बात से राजा न विचलित हुआ और न ही क्रोध किया। जितने भोजन में मूत्र गिरा था, उतने भोजन को उसने बाहर निकाल दिया। कोणिक ने अपनी माता चेलना से पूछा—'क्या दूसरे लोगों को भी अपना पुत्र इतना ही प्रिय लगता है?' रानी चेलना ने कहा—'दुष्ट! तेरी अंगुलि कृमि से भरकर सड़ गई थी, उसे तुम्हारे पिता ने मुंह में रखा, अन्यथा दर्द के कारण तुम रोते रहते थे।' माता की बात सुनकर कोणिक का चित्त मृदु हो गया। उसने कहा—'मां! फिर उन्होंने मुझे गुड़मोदक कैसे दिए?' रानी बोली—'मैंने ही वह दिया था, क्योंकि तुम जब से मेरे उदर में आए हो, पिता के प्रति वैर की भावना लेकर आए हो। लेकिन तुम्हारे पिता तुमसे विमुख या विरक्त नहीं हुए। तुमने अपने पिता को कितना कष्ट दिया है यह सोचो?' यह सुनकर कोणिक को विरक्ति हो गई। उसी समय वह हाथ में लौहदंड लेकर अपने पिता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए दौड़ा। द्वारपालों ने स्नेहवश श्रेणिक को सूचना दी कि वह पापी कोणिक हाथ में लौहदंड लेकर अंदर आ रहा है। पता नहीं यह दुष्ट किस कुमौत से मारेगा, यह सोचकर श्रेणिक ने तत्काल तालपुट विष खा लिया। जब कोणिक अंदर गया, तब तक श्रेणिक की मौत हो चुकी थी। उसके मन में अत्यधिक अधृति उत्पन्न हो गई। पिता के शव को जलाकर वह घर आया। राज्य की चिन्ता नहीं करते हुए वह रात-दिन अनुताप में अपना समय बिताने लगा। कुमारामात्यों ने सोचा कि इस प्रकार तो राज्य नष्ट हो जाएगा। ताम्रपत्र पर कुछ लिखकर उन अक्षरों को जीर्ण-शीर्ण बनाकर वे राजा के पास उस पत्र को लेकर आए। मंत्रियों ने कहा—'आपके पिता इस प्रकार पिंडदान आदि करते थे। ऐसा करने से उनका कल्याण हो जाएगा।' तब से पिंडदान की प्रवृत्ति चालू हो गई। कालान्तर में वह शोकरहित हो गया। स्वजन आदि प्रिय बंधुओं को देखकर उस घटना की स्मृति से अधृति होगी, ऐसा सोचकर उसने चंपा को अपनी राजधानी बना लिया।
वे हल्ल और विहल्ल राजकुमार सेचनक हाथी के साथ अपने भवनों, उद्यानों और तालाब के किनारे में घूमते थे। वह हाथी अंत:पुरवासियों को भी क्रीड़ा कराता था। जब नगर के मध्य हल्ल और विहल्ल राजकुमार हार, कुंडल और देवदूष्य से विभूषित होकर हाथी पर चढ़कर निकलते तो उन्हें देखकर पद्मावती अधीर हो जाती थी। वह कोणिक को कहती कि तुम हार, कुंडल आदि प्राप्त करो। कोणिक बोला—'ये पिता के द्वारा दिए गए हैं, अत: मैं इनकी इच्छा नहीं करूंगा।' पद्मावती के द्वारा बार-बार कहने पर उसका मन उन्हें लेने का हो गया। एक दिन उसने हल्ल और विहल्ल से कहा कि तुम आधे राज्य के बदले मुझे सेचनक हाथी दे दो। दोनों राजकुमारों ने अपनी सुरक्षा की बात सोचकर उसे हाथी दे दिया और अपने भवन में चले गए।
एक रात्रि में वे अन्त:पुर के साथ वैशाली नगरी चले गए। राजपुरुषों ने राजा कोणिक को सूचना दी कि राजकुमार हाथी सहित पलायन कर गए हैं। कोणिक ने क्रोध में आकर चेटक के पास अपना दूत भेजा और कहलवाया—'यदि राजकुमार हल्ल और विहल्ल आपके पास गए हैं तो कोई बात नहीं, पर तुम हाथी को भेज दो।' चेटक ने कहा—'जैसे तुम मेरे दौहित्र हो, वैसे ही ये भी मेरे पोते हैं। मैं इन शरणागतों के हाथी का हरण कैसे कर सकता हूं? मैं तुमको हाथी नहीं दे सकता।' दूत समाचार लेकर वापस गया और सारी बात कूणिक को कही। कूणिक ने पुन: दूत को भेजा। तुम शीघ्र ही हाथी मेरे पास भेज दो, अन्यथा युद्ध के लिए तैयार हो जाओ। चेटक ने उत्तर दिया कि तुम्हें जो अच्छा लगे वह करो, पर मैं हाथी नहीं भेजूंगा।' कोणिक ने काल आदि दस राजकुमारों को बुला लिया। एक-एक राजकुमार के पास तीन-तीन हजार हाथी, तीन-तीन हजार घोड़े, तीन-तीन हजार रथ तथा तीन-तीन हजार मनुष्य कोटियां (सैनिक) थे। कोणिक के पास भी इतनी ही सेना थी। यह सुनकर चेटक ने अठारह गण राजाओं को बुला लिया। इस प्रकार चेटक सहित वे उन्नीस राजा हो गए। प्रत्येक राजा के पास भी तीन-तीन हजार हस्तिसेना आदि थी। संक्षेप में उनके पास सत्तावन हजार सेना हो गई।
युद्ध प्रारम्भ हो गया। कोणिक का दण्डनायक काल था। युद्ध में दो व्यूह बनाए गए। कोणिक ने गरुड़व्यूह तथा चेटक ने सागरव्यूह की रचना की। राजकुमार काल युद्ध करता हुआ वहां गया, जहां चेटक था। चेटक का यह अभिग्रह था कि वह एक दिन में एक ही बाण चलाता था। उसका वह बाण अमोघ होता था अर्थात् व्यर्थ नहीं जाता था। उसने काल को मार गिराया। दण्डनायक के मरने पर कोणिक की सेना छिन्न-भिन्न हो गई। वे लौटकर अपने-अपने आवासस्थान पर चले गए। इस प्रकार दस दिनों में चेटक ने दस राजकुमारों को मार गिराया। ग्यारहवें दिन कोणिक ने देवता की आराधना हेतु तेला किया और चेटक को मारने की प्रार्थना की। शक्र और चमर आए। शक्र बोला—'चेटक श्रावक है, अत: मैं उस पर प्रहार नहीं करूंगा, लेकिन उसके प्रहार से तुम्हारी रक्षा अवश्य करूंगा।
वहां दो संग्राम हुए—महाशिलाकंटक और रथमूसल। पहले युद्ध में ८४ लाख तथा दूसरे में ९६ लाख मनुष्य मारे गए। इन दोनों संग्रामों की विकुर्वणा चमर ने की थी। चेटक का बाण वज्र का प्रतिरूपक था, वह कभी स्खलित नहीं होता था। गण राजा भागकर अपने-अपने नगर में चले गए। चेटक भी वैशाली में चला गया और आक्रमण से सज्जित होकर वहां स्थित हो गया। इस प्रकार आक्रमण करते हुए बारह वर्ष बीत गए। हल्ल और विहल्ल सेचनक पर चढ़कर प्रतिदिन सेना को मारते थे। कोणिक सेचनक हाथी से परेशान हो गया। उसने सोचा किस उपाय से इसको मारा जाए? मंत्रियों ने कहा—'यदि हाथी को मार दिया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।' क्रोध में आकर उसने हाथी को मारने का आदेश दे दिया। मंत्रियों ने एक खड्डा खोदा और उसे अंगारों से भर दिया। सेचनक हाथी ने अवधिज्ञान से उस खड्डे को देख लिया, अत: उसका लंघन नहीं किया। हल्ल और विहल्ल दोनों राजकुमारों ने हाथी से कहा—'तुम्हारे कारण हम आपत्ति में फंस गए हैं, तब भी तुम इस खड्डे को लांघना नहीं चाहते?' तब सेचनक ने दोनों राजकुमारों को अपने कंधे से उतार दिया। वह हाथी उस खड्डे में गिरकर मर गया और मरकर रत्नप्रभा नामक प्रथम नरक में नैरयिक बना। हल्ल और विहल्ल ये दोनों राजकुमार भगवान् के शिष्य हैं, यह सोचकर देवता ने उन्हें छोड़ दिया और संहरण करके उन्हें भगवान् के पास पहुंचा दिया।
अनेक वर्ष बीतने पर भी वैशाली नगरी का पतन नहीं हुआ। कोणिक को चिन्ता उत्पन्न हो गई। कूलबालक मुनि से रुष्ट देवताओं ने घोषणा की—'यदि कूलबालक श्रमण मागधिका वेश्या के प्रेम में फंस जाए तो वैशाली नगरी का पतन संभव है।' यह बात सुनते ही कोणिक चम्पा नगरी में गया और कूलबालक मुनि के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोणिक ने मागधिका गणिका को बुलाकर सारी बात बताई। वह कपट श्राविका बन गई और वहां से कूलबालक मुनि के पास गई। वह मुनि की सेवा करने लगी। एक दिन उसने मुनि को दस्त लगने की औषध मिलाकर मोदक खिलाए। मोदक खाते ही मुनि को दस्त लगने लगे। मागधिका वेश्या ने अग्लान भाव से मुनि की सेवा की।१ मुनि मागधिका वेश्या के वश में हो गए। वैशाली का पतन हो गया।
१. कथानक के विस्तार हेतु देखें आवश्यक निर्युक्ति, भाग-१, पृष्ठ ५१३।
कोणिक बोला—'चेटक! क्या करूं? जब तक मैं पुष्करिणी से लौटकर न आ जाऊं, तब तक तुम नगर में मत जाना।' उसने स्वीकार कर लिया। चेटक सर्वलोहमयी प्रतिमा को गले में बांधकर उस पुष्करिणी में उतरा। धरण उसे अपने भवन में ले गया, वहां से मरकर वह देवलोक में गया।१
१. आवचू २ पृ. १७१-७४, हाटी २ पृ. १२८-३०।
५१. महेश्वर की उत्पत्ति
चेटक की एक पुत्री सुज्येष्ठा वैराग्य के कारण प्रव्रजित हो गई थी। वह उपाश्रय के अंदर आतापना लेती थी। इधर एक पेढालक नामक विद्यासिद्ध परिव्राजक विद्या देने के लिए किसी योग्य पुरुष की खोज कर रहा था। उसने सोचा यदि किसी ब्रह्मचारिणी के पुत्र हो तो वह समर्थ होगा। सुज्येष्ठा को आतापना लेते देखकर धूम से व्यामोह करके विद्या के गलत प्रयोग से ऋतुकाल में उसकी योनि में वीर्य का प्रत्यारोपण कर दिया। उसके बढ़ते हुए उदर को देखकर अतिशयज्ञानियों ने कहा—'सुज्येष्ठा के मन में काम विकार उत्पन्न नहीं हुआ, यह शुद्ध और पवित्र है।' प्रसव के बाद बालक श्राद्धकुल में बढ़ने लगा। उसका नाम सत्यकि रखा गया।
एक दिन वह साध्वियों के साथ समवसरण में गया। वहां कालसंदीपक ने वंदना करके भगवान् से पूछा—'मुझे किससे भय है?' भगवान ने कहा—'इस सत्यकि से भय है।' वह उसके पास गया और अवज्ञा से बोला—'अरे! तुम मुझको मारोगे', यह कहकर बलपूर्वक उसे अपने पैरों में गिरा लिया। सत्यकि बढ़ने लगा।
परिव्राजक ने साध्वी सुज्येष्ठा से उस बालक सत्यकि का हरण करवा लिया। उसे अनेक विद्याएं सिखाईं। परिव्राजक महारोहिणी विद्या को सिद्ध करने लगा। यह सातवां भव था। पांच भवों में वह उसे मारता रहा था। छठे भव में छह मास का आयुष्य शेष था, तब उसको मारने की इच्छा नहीं हुई। अब उसने मंत्र को सिद्ध करना प्रारम्भ किया। अनाथमृतक व्यक्ति की चिता को प्रज्वलित कर, गीले चर्म से अपने को प्रावृत कर, बाएं अंगूठे के आधार पर उसने तब तक चंक्रमण किया, जब तक काठ जलते रहे।
इसी बीच कालसंदीपक आ गया। वह काष्ठ डालने लगा। सात रात बीतने पर देवता स्वयं उपस्थित हुआ और बोला—'विघ्न मत करो। मैं इसके लिए सिद्ध होना चाहता हूं।' सिद्ध होकर देवता बोला—'एक अंग को छोड़कर मैं कहीं से शरीर में प्रवेश कर सकता हूं।' उसने ललाट से प्रवेश करने के लिए कहा। देवता ललाट से प्रविष्ट हो गया। वहां छेद हो गया। देवताओं ने तुष्ट होकर वहां तीसरी आंख का निर्माण कर दिया। उसने पेढालक को मार डाला, क्योंकि उसने उसकी मां को राजपुत्री जानकर साध्वी-जीवन में गर्भ का प्रत्यारोपण किया था। अनेक विद्याओं के कारण बालक सत्यकि का महेश्वर नाम प्रसिद्ध हो गया।२
२. महेश्वर की अग्रिम कथा किन्हीं कारणों से यहां नहीं दी जा रही है। विस्तार हेतु देखें आवचू २ पृ १७४-७६, हाटी २ पृ १३०,१३१।
५२. कोणिक का नरक-गमन
तब नगरी को शून्य करके कोणिक वहां से चला गया। गधे को हल में जोतकर नगर को बोने योग्य बना डाला। इधर श्रेणिक की पत्नियों ने तीर्थंकर महावीर से काल आदि राजकुमारों के बारे में पूछा—'हमारे पुत्र संग्राम से वापिस आएंगे या नहीं?' भगवान से यथार्थ बात सुनकर वे सभी प्रव्रजित हो गईं। तब कोणिक चंपा में आया। वहां भगवान का समवसरण लगा। कोणिक ने चिंतन किया—'मेरे पास अनेक हाथी, घोड़े और रथ हैं। मैं भगवान से जाकर पूछूंगा कि मैं चक्रवर्ती बनूंगा या नहीं?' वह भगवान से पूछने के लिए अपनी पूरी सेना के साथ आया। भगवान को वंदना करके उसने पूछा—'भविष्य में कितने चक्रवर्ती होंगे?' भगवान ने कहा—'सभी चक्रवर्ती अतीत में हो गए हैं।' उसने भगवान से पुन: पूछा—'मैं कहां उत्पन्न होऊंगा?' भगवान ने कहा—'छट्ठी नारकी में।' उस बात पर अविश्वास करते हुए उसने चक्रवर्ती के एकेन्द्रिय रत्नों को लोहे से निर्मित करवा लिया। वह अपनी सम्पूर्ण सेना के साथ तेला करके तिमिस्र गुफा में गया। वहां कृतमालक देव ने कहा—'अतीत में बारह चक्रवर्ती हो गए, अत: तुम यहां से वापस चले जाओ।' वह वहां से नहीं गया। हाथी पर बैठकर मणि को हाथी के मस्तक पर लगाकर कोणिक ने दंड से द्वार पर चोट की। तब कृतमालक देव ने उस पर प्रहार किया। वह मरकर छट्ठी नरक में गया। तब सब राजाओं ने मिलकर उदायी को राजा बना दिया। उदायी के मन में चिंतन उभरा कि इस नगर में मेरे पिता रहते थे। यहां रहते हुए मुझे हर क्षण उनकी याद आएगी, अत: उसने अन्य नगर का निर्माण करवाया। उसने अपने राजपुरुषों को वास्तु देखने के लिए भेजा। उन्होंने एक गाय के ऊपर खुले मुख वाले चाष पक्षी को देखा। कीड़े उसके मुंह में अपने आप जा रहे थे।१
१. आवचू २ पृ. १७६,१७७, हाटी २ पृ. १३१,१३२।
५३. प्रयाग तीर्थ एवं पाटलिपुत्र की उत्पत्ति
दो मथुराएं थीं—दक्षिण मथुरा और उत्तर मथुरा। उत्तर मथुरा से देवदत्त२ नामक वणिक् पुत्र दक्षिण मथुरा की ओर गया। वहां उसकी वणिक् जयसिंह के साथ मैत्री हो गई। उसकी बहिन का नाम अन्निका था। उसने खाना बनाया। खाना खाते हुए वह उस वणिक् पुत्र के ऊपर पंखा झलने लगी। वणिक् ने उसे ऊपर से नीचे तक देखा। वह उसके रूप में आसक्त हो गया। उसने उसके साथ विवाह करना चाहा। उसके परिवार वाले बोले—'यदि तुम यहां रहो, उस काल में एक भी बच्चा पैदा हो जाए तो उसे हमें देना होगा। उसने यह शर्त स्वीकार कर ली। परिवार वालों ने अन्निका के साथ उसकी शादी कर दी। इस प्रकार समय बीतने लगा।
२. आवश्यकचूर्णि में जयसिंह और देवदत्त नाम का उल्लेख नहीं है। अन्य कथा-साहित्य में ये नाम मिलते हैं।
एक बार उस वणिक्पुत्र के माता-पिता ने लिखकर भेजा कि तुम्हारे वियोग में हम अंधे हो गए हैं। यदि तुम हमें जीवित देखना चाहते हो तो शीघ्र यहां आ जाओ। वणिक् पुत्र ने उस लेख को आंसू बहाते हुए पढ़ा। अन्निका ने उसको रोते हुए देख लिया। वह उससे रोने का कारण पूछने लगी, लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। अन्निका ने वह लेख पढ़ा और अपने पति को कहा—'अधीर मत बनो। मैं अपने माता-पिता से इस बारे में बात करूंगी।' उसने अपने माता-पिता को सारी बात कही। माता-पिता ने उसे भेज दिया। वे दोनों दक्षिण मथुरा से निकल गए। उस समय अन्निका गर्भवती थी। उसने रास्ते में पुत्र का प्रसव किया। वणिक्पुत्र ने सोचा—'मेरे माता-पिता इसका नाम रखेंगे, अत: उसने उसका नामकरण नहीं किया।' उसको क्रीड़ा कराते हुए परिजन कहते थे—'यह अन्निका का पुत्र है।' माता-पिता ने उसका नाम अन्निकापुत्र कर दिया। अन्निकापुत्र बाल्यकाल बीतने पर भोगों को छोड़कर दीक्षित हो गया। आचार्य अवस्था में विहार करते हुए वे अपने शिष्य-परिवार के साथ गंगा के तट पर पुष्पभद्र नामक नगर में गए।
पुष्पभद्र नगर में पुष्पकेतु राजा और पुष्पवती रानी थी। उसके दो जुड़वां बच्चे पैदा हुए। पुत्र का नाम पुष्पचूल तथा पुत्री का नाम पुष्पचूला रखा गया। उन दोनों का आपस में बहुत अनुराग था। राजा ने चिन्तन किया कि यदि इनका वियोग हो जाएगा तो उस वियोग में ये मर जाएंगे, अत: अच्छा यही रहेगा कि इन दोनों की ही शादी कर दी जाए। राजा ने अनेक उदाहरणों से नागरिकों को विश्वास दिला दिया कि इन दोनों की शादी करना उचित है। माता पुष्पवती के मना करने पर भी उन दोनों की शादी कर दी। वे आपस में क्रीड़ा करने लगे। रानी पुष्पवती श्राविका थी, अत: इस बात से विरक्त होकर उसने दीक्षा ग्रहण कर ली। दिवंगत होकर अवधिज्ञान से उसने अपनी पुत्री को देखा। उसके मन में स्नेह उत्पन्न हो गया। उसने सोचा कि मेरी पुत्री नरक में न चली जाए, इसलिए स्वप्न में नरक के दृश्य दिखाने शुरु कर दिए। उसने भयभीत होकर राजा को सारी बात बताई। वह प्रत्येक रात्रि उसे नरक के दृश्य दिखाने लगी। राजा ने अन्य मत के साधुओं को बुलाया और पूछा—'बताओ नरक कैसा होता है?' उन्होंने नरक का वर्णन किया, लेकिन वह स्वप्न में आए नरक से भिन्न था। बाद में राजा ने अन्निकापुत्र को बुलाकर नरक के बारे में पूछा। उन्होंने नरक के बारे में कहना प्रारम्भ किया। पुष्पचूला ने आचार्य से पूछा—'क्या आपने भी नरक का स्वप्न देखा था?' आचार्य ने कहा—'नहीं, मैंने तीर्थंकर के उपदेश के आधार पर नरक का वर्णन किया है।' समय बीतने पर देव ने पुष्पचूला को स्वप्न में देवलोक के दृश्य दिखाए। देवलोक के बारे में भी जब अन्य दर्शन वाले साधुओं को पूछा गया तो वे भी सम्यक् उत्तर नहीं दे सके। तब अन्निकापुत्र को पूछा गया। उन्होंने देवलोक के बारे में जानकारी दी। पुष्पचूला ने आचार्य से पूछा—'किन कारणों से प्राणी नरक में नहीं जाता है?' आचार्य ने उसे साधु-जीवन एवं धर्म की जानकारी दी। विरक्त होकर पुष्पचूला ने राजा से दीक्षा की अनुमति मांगी। राजा ने कहा—'यदि तुम मेरे घर ही भिक्षा ग्रहण करो तो मैं तुम्हें आज्ञा दे सकता हूं।' उसने राजा की बात स्वीकार करके दीक्षा ग्रहण कर ली।१
१. बृहत्कल्प भाष्य की टीका में यह कथा कुछ अंतर के साथ है। उसके अनुसार पुष्पचूल जब राजा बना तो उसने अपनी बहिन पुष्पचूला का विवाह ऐसे व्यक्ति से किया, जो गृहदामाद बन सके। वह पति से केवल रात्रि में मिलती, दिन भर भाई के साथ रहती। कालान्तर में उसका भाई पुष्पचूल प्रव्रजित हो गया। अनुराग के कारण पुष्पचूला भी प्रव्रजित हो गई। मुनि पुष्पचूल एकत्व भावना से स्वयं को भावित करने लगे। एक देव ने परीक्षा के बहाने आर्या पुष्पचूला का रूप बनाया। कुछ धूर्त पुष्पचूला के साथ बलात्कार करने लगे। साध्वी पुष्पचूला बचाने के लिए चिल्लाने लगी। यह दृश्य देखकर भी मुनि एकत्व भावना में स्थिर रहे। (बृभा १३४९-५२, टी पृ ४११)।
जंघाबल क्षीण आचार्य अन्निकापुत्र अपने एक लघु शिष्य के साथ वहीं रहते थे। उनके लिए साध्वी पुष्पचूला प्रतिदिन अंत:पुर से भिक्षा लाती थी। इस प्रकार काफी समय बीत गया। एक बार शुभ अध्यवसायों से साध्वी पुष्पचूला को कैवल्य की उत्पत्ति हो गई। केवली पूर्वप्रयुक्त विनय का अतिक्रमण नहीं करते हैं, अत: कैवल्य-प्राप्ति के बाद भी साध्वी पुष्पचूला आचार्य के मनोनुकूल भिक्षा लाने लगी। वह सर्दी में श्लेष्म पैदा नहीं करने वाला तथा गर्मी में ठंड करने वाला भोजन आचार्य के लिए लाती थी। आचार्य उसे कहते कि जो मैंने सोचा, वही भोजन तुम लेकर आई हो। साध्वी पुष्पचूला बोली—'मैं आपके भावों को जानती हूं।' आचार्य ने पूछा—'कैसे?' पुष्पाचूला ने कहा—'अतिशायी केवलज्ञान से।' 'मैंने केवली की आशातना की'-ऐसा कहकर आचार्य ने उससे क्षमायाचना की।१
१. कुछ आचार्यों के अनुसार वह बरसात में भी भिक्षा लाती थी । आचार्य उससे पूछते-'आर्ये! वर्षा पड़ने पर तुम भिक्षा क्यों लाती हो?' उसने कहा—'जिस कोने में अचित्त वर्षा होती है, उस-उस कोने में जाकर मैं भिक्षा लाती हूं।' आचार्य ने पूछा—'तुम कैसे जानती हो कि यहां अचित्त वर्षा हो रही है?' पुष्पचूला ने उत्तर दिया कि अतिशायी ज्ञान से मुझे ज्ञान हो जाता है। केवलज्ञान का पता चलने पर आचार्य ने उससे क्षमायाचना की।
आचार्य अन्निकापुत्र अधीर हो गए कि मुझे कैवल्य कब होगा? कैवल्य प्राप्त पुष्पचूला ने कहा—'आप चरम शरीरी हैं, अत: गंगा को पार करते हुए आप सिद्धि को प्राप्त करेंगे।' आचार्य उसी समय गंगा पार करने हेतु नौका में बैठे। आचार्य नौका के जिस पार्श्व में बैठते, वही कोना पानी में डूबने लगता। आचार्य बीच में बैठे तो सभी डूबने लगे। सब लोगों ने मिलकर आचार्य को पानी में डाल दिया। आचार्य को केवलज्ञान उत्पन्न हो गया। देवताओं ने कैवल्य-उत्पत्ति का महोत्सव मनाया। वहां प्रयाग तीर्थ का प्रवर्तन हो गया।
मत्स्य तथा कछुए आदि जलचर जीवों ने आचार्य के सिर को खाना शुरू किया। उनके द्वारा खाते हुए आचार्य का सिर नदी के तट पर उछल गया। इधर-उधर ठोकर खाते हुए वह सिर एक किनारे लग गया। उस कपाल में किसी तरह पाटल का बीज प्रविष्ट हो गया। दक्षिण दाढा से कपाल का भेदन करते हुए बीज वृक्ष का आकार लेने लगा। कालान्तर में वह विशाल वृक्ष बन गया। वहां उदायी के राजपुरुषों ने चाष पक्षी को देखा। नैमित्तिकों ने चिन्तन किया—'इस नगर में राजा के पास स्वयं रत्न आ जाएंगे। वहीं नगर बसाने का चिन्तन हुआ।' नगर कहां तक बसाया जाए, यह सोचकर कुछ पुरुष रस्सियां लेकर चले। नैमित्तिकों ने कहा—'यहां से वहां तक चले जाओ, जहां सियारिणियां बोलती हैं। वहां से वापिस लौट जाना।' वह पुरुष पूर्व दिशा के अन्त से पश्चिम दिशा के अभिमुख हुआ तो देखा कि सियारिणी बोल रही है। वह वहां से लौट आया। उत्तर दिशा में भी वह ऐसे ही गया और लौट आया। पुन: वह पूर्वदिशा में गया, वहां से भी लौट आया। दक्षिण दिशा में सियारिणी के बोलने के स्थान से लौट आया। वह नगर व्यजनक संस्थान वाला था। नगर के बीच में उदायी राजा ने चैत्यगृह का निर्माण करवाया। पाटलवृक्ष के पास बसने के कारण उस नगर का नाम पाटलिपुत्र हो गया।२
२. आवचू २ पृ. १७७-७९, हाटी २ पृ. १३२,१३३।
५४. राजा उदायी
कोणिक का पुत्र राजा उदायी पाटलिपुत्र में स्थित होकर राज्य का भोग करने लगा। राजा उदायी ने अपने तेज से सभी राजाओं को अपने अधीन कर लिया। वह बार-बार उन पर कर लगाता रहता था। लोग सोचते-'हम इस प्रकार की डकैती से कैसे बच सकते हैं?
राजा उदायी ने एक राजा के किसी अपराध पर उसके राज्य का हरण कर लिया। वह राजा वहां से भाग कर किसी अन्य राजा की शरण पाने अन्यत्र जा रहा था, बीच में ही उसकी मृत्यु हो गई। उसका पुत्र घूमता हुआ उज्जयिनी आ गया और वहां राजा की सेवा करने लगा। वह राजा बार-बार उदायी से पराजित होता रहता था, अत: उज्जयिनी का राजा भी उदायी से क्रुद्ध था। एक दिन वह राजपुत्र राजा के चरणों में गिरकर बोला—'मैं पाटलिपुत्र जाकर उदायी से बदला लेना चाहता हूँ। ' राजा ने उसकी बात स्वीकार कर ली। वह पाटलिपुत्र गया। वह उदायी की बाह्य परिषद् और मध्य परिषद् में प्रवेश कर उदायी के छिद्र देखने लगा। उसे कोई छिद्र नहीं मिला। उसने साधुओं को राजा के पास बिना रोक-टोक के आते हुए देखा। वहां एक आचार्य के पास वह प्रव्रजित हो गया। सारी धर्मपरिषद् उससे प्रभावित हो गई। वह राजा अष्टमी, चतुर्दशी को पौषध करता था।
आचार्य धर्मकथा के निमित्त राजकुल में जाते थे। एक दिन विकालवेला थी। (स्वाध्याय वर्जित था।) आचार्य बोले—'शिष्यो! उपकरणों को उठाओ, हमें राजकुल में जाना है।' तब वह मुनि बना हुआ राजपुत्र शीघ्रता से उठा। अपने उपकरण लिए और पहले से संगोपित कंकलोहमयी कर्तरी भी साथ में ले ली। वे सब राजकुल में आए। आचार्य ने धर्मकथा की। धर्मकथा के बाद सभी सो गए। वह राजपुत्र मुनि उठा और राजा के गले में उस लोहमयी कर्तरी को निवेशित कर लग्नास्थिक करके वहां से निकल गया। प्रातिहारिकों ने मुनि समझकर उसे नहीं रोका। रुधिर बहता हुआ सोए हुए आचार्य तक पहुंचा। उष्ण रुधिर के स्पर्श से वे उठे और देखा कि राजा की किसी ने हत्या कर दी है। प्रवचन की अवहेलना न हो, यह सोचकर आचार्य ने आलोचना-प्रतिक्रमण कर अपना शिरच्छेद कर प्राण त्याग दिए। वे कालगत हो गए।१
१. आवचू २ पृ. १७९,१८०, हाटी २ पृ. १३३,१३४-आगे की कथा परिशिष्ट पर्व के अनुसार इस प्रकार है— वह उदायि- मारक श्रमण उज्जयिनी के राजा के पास गया और सारी बात बताई। राजा ने कहा— 'अरे दुष्ट! इतने दिनों तक श्रामण्य का पालन करके भी तुम्हारी दुष्टता समाप्त नहीं हुई। तुम्हारे जैसे व्यक्ति से मेरा क्या हित सध सकता है? तुम मेरे राज्य से निकल जाओ, राजा ने अपमानित करके उसको देशनिकाला दे दिया।
५५. कल्पक मंत्री और नंदवंश
एक नापितशाला में नापितदास ने उपाध्याय से कहा—'मैंने प्रभातवेला में एक स्वप्न में देखा कि मैंने अपनी आंतों से समूचे नगर को वेष्टित कर डाला है। वह उपाध्याय स्वप्नशास्त्र का ज्ञाता था। वह उस नापितदास को अपने घर ले गया। उसको मस्तक-स्नान कराकर अपनी बेटी का विवाह उसके साथ कर दिया। वह प्रसिद्ध होने लगा। अब वह शिविका में बैठकर नगर में घूमने लगा। एक दिन अन्त:पुरिका की शय्यापालिकाओं ने देखा कि राजा दिवंगत हो गया है। वे सहसा जोर से चिल्लाने लगीं। राजा अपुत्र है, यह जानकर उसे अन्य द्वार से सम्मानपूर्वक निकाल दिया। फिर नए राजा की खोज के लिए एक अश्व को अधिवासित कर नगर के भीतर और मध्य घुमाया गया। वह अश्व राजकुल से बाहर गया नापितदास के पास आया और उसे अपनी पीठ पर बिठा लिया। लोगों ने देखा कि वह अपने तेज से प्रकाशित हो रहा है। उसका राज्याभिषेक हुआ और वह राजा बन गया। वहां के दंडिक, सुभट, भोजिक आदि लोग राजा को दास समझकर उसका विनय नहीं करते थे। राजा ने सोचा, ये मेरा विनय नहीं कर रहे हैं तो मैं कैसा राजा? वह सभामंडप से उठकर बाहर गया और लौट आया। उसके सम्मान में कोई नहीं उठा। उसने अपने पुरुषों को आज्ञा दी-'इन अधम व्यक्तियों को पकड़ो।' यह देखकर वे परस्पर हंसने लगे। यह देखकर राजा रोष से भर गया। उसने राज्यसभा में लेप्यकर्म से निर्मित दो प्रतिहारों की मूर्तियों को देखा। शीघ्रता से दौड़ता हुआ वह वहां आया और तलवार से उनको काट डाला। यह देखकर कुछ सभासद भाग गए और फिर विनय करने लगे। राजा ने उनको क्षमा कर दिया। उस समय तक कुमारामात्य आदि नहीं थे। राजा उनकी गवेषणा करने लगा।
इधर कपिल नामक ब्राह्मण नगर के बाहर निवास करता था। एक दिन विकाल में साधु वहां आए। विकाल में चलना कठिन होता है, अत: साधु उस अग्निहोत्री ब्राह्मण के घर ठहर गए। ब्राह्मण ने चिंतन किया—'ये साधु कुछ जानते हैं या नहीं, यह जानने के लिए साधु से कुछ पूछना चाहिए।' उसने साधु से कुछ बातें पूछी। आचार्य ने सारी बातों का उत्तर दे दिया। वह ब्राह्मण उसी रात श्रावक बन गया। समय बीतने पर एक बार अन्य साधु वर्षावास के लिए उसके यहां ठहरे। उसका पुत्र जन्म से ही रेवती व्यन्तरी के द्वारा गृहीत था। मां ने उसे साधु के भाजन के नीचे बिठा दिया। साधु के प्रभाव से व्यन्तरी उस बालक को छोड़कर चली गई। उसका पुत्र स्थिर हो गया। उसका नाम कल्पक रख दिया गया। ब्राह्मण और ब्राह्मणी कालान्तर में कालगत हो गए। वह कल्पक भी चौदह विद्यास्थानों में निष्णात हो गया। वह पाटलिपुत्र चला गया। वह संतोष से अपना जीवन चलाता, दान की इच्छा नहीं करता था। लड़कियां मिलने पर भी उसके मन में शादी की इच्छा नहीं हुई। वह अनेक ब्रह्मचारी शिष्यों के साथ घूमता था।
उसके आने-जाने के रास्ते में एक ब्राह्मण रहता था। उसकी पुत्री जलोदर रोग से पीड़ित थी। वह शरीर से स्थूलकाय थी तथा रूपवती भी नहीं थी, अत: कोई भी उसके साथ शादी नहीं करता था। वह बड़ी हो गई। उसके मासिकधर्म होना शुरू हो गया। उसकी मां ने पिता को यह बात बताई। जब ब्राह्मण को यह बात ज्ञात हुई तो उसने सोचा कि यह तो ब्रह्महत्या१ है। कल्पक सत्यनिष्ठ है, अत: किसी भी उपाय से मैं उसे यह कन्या दे दूंगा। उसने द्वार पर एक कुआं खोदा और उसमें अपनी पुत्री को बिठा दिया। उसी रास्ते से कल्पक आता था। एक दिन तेज शब्दों में क्रोधित होकर उसने कहा—'अरे कल्पक! मेरी पुत्री कूप में गिर गई है। जो व्यक्ति इसे कूप से निकाल देगा, वह उसी की हो जाएगी।' उस बात को सुनकर कल्पक करुणा करके भागा और कन्या को बाहर निकाला। ब्राह्मण ने कहा—'तुम सत्यप्रतिज्ञ हो, अत: तुम इस कन्या के साथ शादी करके पुत्रवान् बनो।' जनापवाद के भय से उसने उसे स्वीकार कर लिया। औषध-सेवन करवाकर उसने उसको स्वस्थ कर दिया। राजा ने सुना कि कल्पक पंडित है तो उसे मंत्री पद देने के लिए अपने पास बुलाया। उसने राजा से कहा—'मैं प्रतिदिन खाने और कपड़े के अलावा किसी प्रकार का परिग्रह नहीं रखता। मैं यह काम कैसे कर सकता हूं।' राजा उस निरपराध का कोई अनिष्ट नहीं कर सका। तब राजा उसके दोष देखने लगा। एक दिन राजा ने उसकी पत्नी के धोबी को बुलाकर पूछा—'तुम कल्पक के वस्त्रों को धोते हो या नहीं?' उसने कहा—'धोता हूं।' राजा ने कहा—'आज यदि वह कपड़े धोने के लिए दे तो पुन: मत देना।
१. वैदिकों की मान्यता थी कि मासिक धर्म आने से पूर्व पुत्री की शादी कर देनी चाहिए, अन्यथा जितने रूधिर बिंदु गिरें, उतनी बार माता-पिता को नरक जाना पड़ता है।
एक बार इन्द्रमहोत्सव के दिन कल्पक की भार्या ने कहा—'मेरे इन वस्त्रों को रंगा दो।' वह नहीं चाहता था, लेकिन वह बार-बार कलह करने लगी। कल्पक वस्त्रों को रंगने के लिए धोबी के पास ले गया। उसने कहा—'मैं बिना मूल्य के कपड़े रंग दूंगा।' उसने उत्सव के अवसर पर कपड़े मांगे। धोबी ने कहा— 'आज नहीं कल दूंगा'। इस प्रकार कहते हुए बहुत काल बीत गया। वह उत्सव भी चला गया, फिर भी उसने कपड़े नहीं दिए। दूसरे वर्ष भी उसने कपड़े नहीं दिए। तीसरे वर्ष वह प्रतिदिन कपड़े मांगने लगा। कपड़े न मिलने पर उसे गुस्सा आ गया। वह बोला—'यदि मैं तुम्हारे रुधिर से कपड़े नहीं रंगा सका तो अग्नि में प्रवेश कर जाऊंगा।
एक दिन वह छुरी लेकर गया। धोबी ने अपनी पत्नी से कहा—'कपड़े लेकर आओ।' उसने कपड़े दे दिए। उसने उसका पेट फाड़कर उस रुधिर से कपड़े रंग दिए। रजक की पत्नी ने बात को स्पष्ट करते हुए कहा—'राजा ने वस्त्र देने को मना किया था, इसमें धोबी का क्या अपराध है?' कल्पक को चिंता हुई कि यह राजा की माया है। उस समय मैंने मंत्रीपद के लिए अस्वीकार कर दिया था, इसीलिए राजा मेरे छिद्र देख रहा है। यदि मैं आज प्रव्रजित होता तो कितना अच्छा रहता। मैं स्वयं ही राजा के पास चला जाऊं, अन्यथा राजपुरुष मुझे ले जाएंगे। उसके जाने पर राजा नींद से जागा। कल्पक बोला—'आज आप जो आज्ञा देंगे, वहीं करूंगा।' इतने में ही सारे रजक आ गए। राजा के साथ उसे बोलते हुए देखकर सब भाग गए। कुमारामात्य के पद पर उसको प्रतिष्ठित कर दिया तथा सारा राज्य भी उसके अधीन कर दिया। उसके पुत्र भी उत्पन्न हो गए। उनकी शादी सम्पन्न घराने की लड़कियों के साथ कर दी गई।
एक बार कल्पक के पुत्र का विवाह था। उसने सोचा—'अंत:पुर सहित राजा को भोज देना चाहिए।' उसने राजा को भेंट देने योग्य अस्त्र-शस्त्र बनवाने शुरू किए। राजा ने जिसको मंत्री पद से हटाया था, वह कल्पक का छिद्रान्वेषण कर रहा था। उसने कल्पक की दासी को दान और सम्मान देकर अपने वश में कर लिया। उसने दासी से कहा—'तुम्हारे स्वामी के घर जो कुछ कार्य हो, प्रतिदिन का वृत्तान्त मुझे बता देना।' दासी ने यह बात स्वीकार कर ली। एक दिन उसने कहा—'राजा को देने के लिए शस्त्र आदि की तैयारी हो रही है।' पूर्व मंत्री को गलत बात प्रसारित करने का मौका मिल गया। उसने राजा के चरणों में प्रणाम करके कहा—'यद्यपि आपने हमारा तिरस्कार कर दिया, लेकिन हम अब भी आपके अन्न को धारण किये हुए हैं। इसलिए आपको यथार्थ ज्ञान कराना चाहते हैं।' कल्पक आपका अहित चिंतन करता हुआ अपने पुत्र को राज्य में स्थापित करना चाहता है। वह राज्य प्राप्त करने के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। राजा ने कल्पक के यहां राजपुरुषों को भेजा। उसने कुटुम्ब सहित कल्पक को कूप में डाल दिया। राजा उनको प्रतिदिन कोद्रव के ओदन से बनी हुई सेवई और पानी की एक गर्गरी देता था। कल्पक ने कहा— 'जो हमारे कुल का उद्धार तथा वैर-निर्यातन कर सके, वह इस कोद्रव का भोजन करे। परिवार वाले बोले—'हम यह कार्य करने में असमर्थ हैं, हम भक्तप्रत्याख्यान कर लेंगे।' सबने भक्तप्रत्याख्यान कर लिया। सब मरकर देवलेाक में गए। केवल कल्पक ने भोजन किया। आस-पास के राजाओं ने सुना कि कल्पक का विनाश हो गया है तो उन्होंने राज्य पर चढ़ाई करके अधिकार करने की बात सोची। राजाओं ने मिलकर पाटलिपुत्र पर चढ़ाई कर दी। राजा नंद चिंतन करने लगा कि यदि आज कल्पक होता तो ऐसी विपत्ति नहीं आती। उसने द्वारपाल से पूछा—'क्या कूप में कोई भक्तपान ग्रहण करता है?' उन्होंने कहा—'हां, कल्पक ग्रहण करता है।' कल्पक को आसंदी पर बिठाकर बाहर निकाला गया। वैद्यों ने उसे स्वस्थ किया। स्वस्थ हो जाने पर उसे राजदरबार में लाया गया।
कल्पक को देखकर दंडनायक भयभीत हो गए। नंद को कमजोर समझकर उसको अत्यन्त पीड़ित करने लगे। कल्पक ने उन राजाओं को लेख लिखकर भेजा-'जो व्यक्ति तुम सबके लिए सम्मत हो, वह आकर संधि करे। जो तुम लोग कहोगे, वही करेंगे।' उन्होंने दूत भेजा। वे नदी के तट पर मिले। कल्पक नौका पर बैठकर हाथ के इशारे से बोला—'उच्छुकलाप के ऊपर और नीचे काटने से फिर मध्य का क्या होगा? दही कुंड को ऊपर और नीचे से तोड़ने पर वह सारा ही समाप्त हो जाएगा।' मौन भाषा में कहकर प्रदक्षिणा करके वापस लौट गया। दूत भी उदासीन होकर लौट गया। पूछने पर दूत सारी बात बताने में भी लज्जा का अनुभव करने लगा। उसने बताया कि वह बटुग कल्पक अभी जीवित है। दूत की बात सुनकर सभी वहां से भाग गए। कल्पक ने नंद से कहा—'युद्ध के लिए तैयारी करो।' फिर उसने हाथी, अश्व आदि की तैयारी की। राजा ने उसे पुन: मंत्री पद पर स्थापित कर दिया। कल्पक के बारे में गलत सूचना देने वाले मंत्री को नंद ने मार दिया। कल्पक के वंश ने नंदवंश के साथ-साथ अनुवर्तन किया।१
१. आवनि ८७५, आवचू २ पृ. १८०-८३, हाटी २ पृ. १३४-३६।
५६. शकडाल और वररुचि
नवम नंद के समय कल्पक के वंश में शकडाल उत्पन्न हुआ। शकडाल के दो पुत्र थे—स्थूलिभद्र और श्रीयक। उसके सात बेटियां थीं-१. यक्षा, २. यक्षदत्ता, ३. भूता, ४. भूतदत्ता, ५. सेणा, ६. वेणा और ७. रेणा।
वररुचि ब्राह्मण राजा नंद को आठ सौ श्लोक नए बनाकर रोज सुनाता था। एक दिन राजा ने खुश होकर शकडाल की तरफ देखा। शकडाल ने श्लोकों की प्रशंसा नहीं की, अत: राजा ने वररुचि को कुछ भी नहीं दिया। उसने शकडाल की पत्नी को पत्र पुष्प आदि भेंट देकर प्रसन्न किया। वररुचि ने कहा—'आपका पति मेरी प्रशंसा नहीं करता, अत: राजा मुझे ईनाम नहीं देता।' शकडाल की पत्नी ने कहा—'मैं पतिदेव से कहकर तुम्हारी प्रशंसा करवाऊंगी।' उसने शकडाल को सारी बात बताई। शकडाल बोला—'मैं मिथ्या चीज की प्रशंसा कैसे करूं?' पत्नी के द्वारा प्रतिदिन कहने पर उसने प्रशंसा करने की बात सोची। एक दिन शकडाल ने राजा से कहा—'वररुचि के श्लोक सुभाषित हैं।' राजा ने वररुचि को ८०० दीनारें दीं। अब राजा प्रतिदिन ८०० दीनारें देने लगा। शकडाल ने सोचा—'इस प्रकार देने से राज्यकोष खाली हो जाएगा।' शकडाल ने नंद से कहा—'आप वररुचि को इतनी दीनारें क्यों देते हो?' राजा नंद ने कहा—'तुमने प्रशंसा की थी, इसलिए मैं इसको पुरस्कृत करता हूं।' शकडाल ने कहा—'मैंने तो लौकिक काव्य की प्रशंसा की थी।' राजा ने पूछा—'वररुचि के काव्य लौकिक काव्य कैसे हैं?' शकडाल ने कहा—'मेरी पुत्रियां भी इन काव्यों को पढ़ती हैं, फिर अन्य लोगों की तो बात ही क्या है?'
यक्षा एक बार सुनते ही सारे श्लोक याद कर लेती थी। दूसरी पुत्री दो बार सुनकर, तीसरी तीन बार सुनकर और क्रमश: सातवीं सात बार सुनकर सारी बातें ज्यों की त्यों सुना देती थी। एक दिन शकडाल ने उनको अंत:पुर में पर्दें के पीछे बिठा दिया। वररुचि आकर स्तवन करने लगा। उसके बाद उस काव्य को यक्षा ने सुना दिया। दूसरी, तीसरी, यावत् सातवीं पुत्री ने भी काव्य को उसी रूप में सुना दिया। राजा को विश्वास हो गया कि वररुचि नए श्लोक नहीं बनाता है। राजा ने वररुचि को दान देना बंद कर दिया।
दान बंद होने के बाद वररुचि रात में यंत्र में दीनारें रख देता। दिन में गंगा की स्तुति करता। उसके पश्चात् पैर से यंत्र को दबाने पर एक हाथ में दीनारें बाहर निकलतीं थीं। उसने लोगों में यह प्रचार कर दिया कि गंगा मेरी भक्ति से प्रसन्न होकर ये दीनारें देती है।
कालान्तर में राजा ने यह बात सुनी। राजा ने शकडाल को सारी बात बताई। शकडाल ने कहा—'यदि मेरे जाने पर गंगा देगी तो मैं मानूंगा कि गंगा दीनारें देती है।' उस रात्रि में शकडाल ने अपना विश्वासपात्र व्यक्ति गंगा के किनारे भेजते हुए कहा—'तुम विकाल वेला में छिपकर नदी के किनारे खड़े हो जाना। वररुचि वहां जो भी चीज रखे, उसे ले आना।' उस आदमी ने दीनारों की पोटली लाकर शकडाल को दे दी। प्रात:काल राजा नंद भी गंगा के किनारे देखने के लिए गया। उसने वररुचि को स्तवना करते देखा। स्तुति करके उसने एक डुबकी लगाई। हाथ और पैर की सहायता से उसने यंत्र की खोज की, लेकिन यंत्र नहीं मिला। यंत्र न मिलने से वह बेचैन हो गया। तब शकडाल ने वह पोटली राजा को दिखाई। पोटली देखकर लज्जा से उसका मुख नीचा हो गया। वह शकडाल का छिद्रान्वेषण करने लगा, क्योंकि उसने उसकी सारी गुप्त योजना को प्रकट कर दिया था।
एक बार शकडाल के पुत्र श्रीयक का विवाह होने वाला था। शकडाल ने राजा को भेंट देने हेतु शस्त्र आदि की तैयारी करवाई। वररुचि ने शकडाल की दासी को अपने वश में कर लिया। उसने वररुचि को बताया कि राजा को भोजन पर बुलाने की और भेंट देने की तैयारी चल रही है। तब वररुचि ने सोचा—'यह छिद्रान्वेषण का अवसर है।' वररुचि ने बच्चों को मोदक देकर यह पाठ पढ़ा दिया-'राजा नंद नहीं जानता कि शकडाल अभी क्या कर रहा है? वह शकडाल को मारकर श्रीयक को राज्य देना चाहता है।' बच्चे वैसा ही पाठ करने लगे। राजा ने यह बात सुनी। उसने सोचा कि इसकी खोज करनी चाहिए। उसने देखा कि जैसा बच्चे कह रहे हैं, वैसा ही उसके घर हो रहा है। राजा कुपित हो गया। जब भी शकडाल राजा के पैरों में झुकता, राजा अपना मुंह फेर लेता।
शकडाल अपने घर गया। श्रीयक राजा नंद का प्रमुख अंगरक्षक था। शकडाल ने श्रीयक से कहा—'मैं अकेला मरूं, यह अच्छा है, अन्यथा सारे परिवार को मरना होगा। जब मैं राजा के चरणों में झुकूं, तब तुम मुझे तलवार से मार देना।' यह बात सुनकर उसने अपने कान बंद कर लिए। शकडाल बोला—'यदि तुम नहीं मारोगे तो मैं स्वयं तालपुट विष खा लूंगा। तुम मुझ मरे हुए को मार देना।' उसने अपने पिता की बात स्वीकार कर ली। जब वह राजा के पास गया तो उसने अपने पिता पर तलवार चला दी। राजा तत्काल उठा और बोला—'अरे! श्रीयक तुमने अकार्य कर डाला।' श्रीयक बोला—'जो आपके लिए प्रिय नहीं, वह मेरे लिए भी नहीं है।' सारी स्थिति ज्ञात होने पर राजा नंद ने श्रीयक को सत्कारित किया। राजा ने कहा—'तुम मंत्री पद स्वीकार करो।' श्रीयक बोला—'मेरा बड़ा भाई बारह वर्षों से गणिका के घर में है।' राजा ने स्थूलिभद्र को बुलाकर मंत्रीपद के लिए कहा। स्थूलिभद्र ने कहा—'मैं चिंतन करूंगा।' राजा ने कहा—'अशोकवाटिका में जाकर चिंतन करो।' स्थूलिभद्र वहां जाकर चिंतन करने लगा—'राज्य में विक्षिप्त बने लोगों के लिए भोगों का क्या महत्त्व? भोग भोगने से फिर नरक की वेदना सहन करनी पडे़गी।' स्थूलिभद्र वहीं पंचमुष्टि लोच करके कंबलरत्न को फाड़कर उसका रजोहरण बनाकर राजा के पास आए। उन्होंने राजा से कहा—'मैं धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहता हूं।' राजा ने कहा—'तुमने अच्छा चिंतन किया है।' मुनि स्थूलिभद्र वहां से चल दिए। राजा ने राजपुरुषों को कहा—'जाकर देखो यह कपटपूर्वक गणिका के घर जाता है या नहीं?' राजपुरुषों ने ऊपर छत पर चढ़कर देखा। रास्ते में मृत कलेवर पड़ा था। लोग उससे बचकर मुंह बिगाड़ते हुए चल रहे थे, लेकिन स्थूलिभद्र सहजभाव से आगे बढ़ रहे थे। उनके मुख पर कोई विकार परिलक्षित नहीं हुआ। राजपुरुषों ने राजा से कहा—'अब स्थूलिभद्र कामभोगों से विरक्त हो गए हैं।' राजा ने श्रीयक को मंत्री पद पर स्थापित कर दिया।१
१. आवनि ८७५, आवचू २ पृ. १८३-८५, हाटी २ पृ. १३६,१३७।
५७. मुनि स्थूलिभद्र और कोशा वेश्या
स्थूलिभद्र मुनि सम्भूतविजय आचार्य के पास दीक्षित हो गए। श्रीयक भी भाई के स्नेह से कोशा गणिका के यहां गया, लेकिन कोशा केवल स्थूलिभद्र में अनुरक्त थी। वह किसी अन्य पुरुष की इच्छा नहीं करती थी। कोशा की छोटी बहिन का नाम उपकोशा था। उसके पास वररुचि जाता था। श्रीयक वररुचि का छिद्रान्वेषण करने लगा। उसने अपनी भाभी कोशा को कहा—'इस वररुचि के कारण मेरे पिता की मौत हुई तथा भाई का वियोग हुआ। तुम उसको मदिरा पिलाओ।' कोशा ने उपकोशा को कहा—'तुम मदिरापान करती हो, यह वररुचि नहीं करता, फिर भी तुम इसको किसी भी तरह मदिरापान करवा देना।' उपकोशा ने उसे मदिरापान कराना चाहा। उसने पीने से इंकार कर दिया तो उपकोशा ने कहा—'अब मुझे तुमसे क्या प्रयोजन, क्योंकि तुम मेरी इतनी सी बात भी नहीं मानते।' तब उसके वियोग की चिन्ता से उसने चन्द्रप्रभ नामक मदिरा पी ली। लोगों ने सोचा—'यह दूध पी रहा है।' कोशा ने श्रीयक को यह सारी बात बता दी। राजा ने श्रीयक से कहा—'इसके समान ही तुम्हारा पिता मेरा हितवाञ्छक था।' श्रीयक बोला—'राजन्! यह सत्य है। इस मद्यपायी वररुचि ने मेरे पिता के साथ ऐसा कुटिल व्यवहार किया।'
राजा ने आश्चर्य से पूछा—'क्या वररुचि मद्यपान करता है?' श्रीयक ने कहा—'हां राजन्! पीता है।' राजा ने पूछा—'कैसे?' श्रीयक ने कहा— 'मैं अपनी बात की पुष्टि करूंगा।' श्रीयक ने किसी वस्तु से भावित उत्पल वररुचि को देने के लिए कहा। दूसरी वस्तुएं दूसरे लोगों को दी गईं। वररुचि जब सभामण्डप में आया तो वह उत्पल उसे दिया गया। उसने उसको सूंघा। सूंघते ही उसने भृंगार में वमन कर दिया। वमन से राजा को ज्ञात हो गया कि यह मदिरापान करता है, चतुर्वेदी ब्राह्मण मदिरापान करता है, इसके दण्ड स्वरूप राजा ने उसे तप्त तांबा पिलाया, इससे वररुचि की मौत हो गयी।
इधर मुनि स्थूलिभद्र ने आचार्य सम्भूतविजय के पास घोर तप करना प्रारम्भ कर दिया। वे विहार करते हुए पाटलिपुत्र में आए। वहां तीन अनगारों ने तीन प्रकार के अभिग्रह स्वीकार किए। एक मुनि ने सिंह की गुफा में वर्षावास करने का संकल्प ग्रहण किया। मुनि को देखते हुए वह सिंह उपशान्त हो गया। दूसरे मुनि ने सांप की बांबी पर वर्षावास करने का संकल्प लिया, वह दृष्टिविष सर्प भी उपशान्त हो गया। तीसरे साधु ने कुएं की मेंढ पर वर्षावास किया। स्थूलिभद्र मुनि कोशा के घर वर्षावास हेतु गए। स्थूलिभद्र को देखकर कोशा बहुत प्रसन्न हुई। उसने सोचा कि स्थूलिभद्र मुनि परीषह से पराजित होकर यहां आए हैं। कोशा ने पूछा—'मैं आपके लिए क्या करूं?' स्थूलिभद्र ने कहा—'मुझे उद्यान या घर में स्थान दो।' उसने स्थान दे दिया। रात में वह सर्व अलंकारों से विभूषित होकर वहां आई। मुनि के सामने हाव-भाव प्रदर्शित किए। स्थूलिभद्र मुनि मंदर पर्वत की भांति निष्कंप रहे, उनको क्षुभित करना संभव नहीं हो सका। तब उसने मुनि से धर्म-श्रवण किया और श्राविका बन गई। राजा की आज्ञा का अपवाद रखकर उसने जीवन भर ब्रह्मचर्य व्रत स्वीकार कर लिया।
वर्षावास में चार मास की तपस्या करके जब सिंह गुफावासी मुनि आया तो आचार्य कुछ उठकर बोले—'दुष्करकारक तुम्हारा स्वागत है।' इसी प्रकार सर्प की बांबी पर और कूप के फलक पर चातुर्मास करने वाले मुनि आचार्य के पास आए। आचार्य ने उनको भी दुष्करकारक बताकर स्वागत किया। स्थूलिभद्र मुनि वहां गणिका के घर ही भिक्षा ग्रहण करते थे। वे भी चातुर्मास पूर्ण होने पर आचार्य के पास आए। आचार्य उनके स्वागत में तत्काल उठे और बोले—'अति दुष्कर कार्य करने वाले! तुम्हारा स्वागत है।' तीनों मुनि आपस में बात करने लगे—'देखो, अमात्यपुत्र होने के कारण मुनि स्थूलिभद्र पर आचार्य का विशेष स्नेह है।'
दूसरे चातुर्मास में सिंह गुफावासी मुनि ने कोशा गणिका के यहां चातुर्मास करने का अभिग्रह ग्रहण किया। उन्होंने जब आचार्य से आज्ञा मांगी तो आचार्य ने ज्ञान से उपयोग लगाया। आचार्य ने मुनि को वहां जाने के लिए निषेध किया, लेकिन आचार्य की बात पर ध्यान न देकर वह वहां से चला गया। उसने कोशा वेश्या के यहां स्थान की याचना की। उसने मुनि को चातुर्मास हेतु स्थान दे दिया। कोशा बिना अलंकार के भी स्वाभाविक रूप से सुंदर लगती थी। उसने प्रवचन सुनना प्रारम्भ किया। वह उसके शरीर की सुंदरता में आसक्त हो गया। वह उसके सान्निध्य की मांग करने लगा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। कोशा वेश्या ने कहा—'यदि तुम मुझे कुछ दोगे तो सोचूंगी।' मुनि ने पूछा—'क्या दूं?' उसने एक लाख की याचना की। नेपाल देश में एक श्रावक राजा था। उसके पास सवेरे जो सबसे पहले जाता, उसे वह एक लाख मूल्य वाला कंबल देता था। मुनि चातुर्मास में वहां गया। राजा ने लक्ष मूल्य वाली कंबल मुनि को दे दी। कंबल लेकर मुनि वापिस लौटा।
चलते समय रास्ते में चोरों ने उसे रोक लिया। पालतू पक्षी बोला—'एक लाख मूल्य लिए हुए पथिक जा रहा है।' चोर सेनापति ने इस बात को जाना और जाते हुए मुनि को देखा। मुनि को देखकर सेनापति वापस लौट गया। पक्षी पुन: बोला—'लक्ष मूल्य लिए कोई जा रहा है।' सेनापति मुनि के पास गया। मुनि बोला—'यह रत्न कंबल मैं गणिका के लिए ले जा रहा हूं।' मुनि की बात सुनकर सेनापति ने उसे मुक्त कर दिया। मुनि वेश्या के पास आया और उसे कंबल दिया। वेश्या ने वह कंबल पैर पोंछकर शौचालय में फेंक दिया। मुनि ने कहा—'इस बहुमूल्य कंबल को इस तरह विनष्ट मत करो।' वेश्या ने कहा—'तुम इस कंबल की इतनी चिन्ता कर रहे हो। अपने बारे में कुछ नहीं सोचते। तुम्हारी स्थिति भी इस कंबल के समान हो जाएगी। संयम-रत्न को तुम तुच्छ भोगों के लिए विनष्ट कर रहे हो।' वेश्या की बात सुनकर मुनि उपशांत हो गया। उसके मन में सद्बुद्धि उत्पन्न हो गई। उसने 'मिच्छामि दुक्कडं' किया। वह आचार्य के पास गया और कृत दोष की आलोचना की। आचार्य ने उसे समझाया कि वस्तुत: मुनि स्थूलिभद्र ने अति दुष्कर कार्य किया है। पूर्वपरिचित और स्नेहप्रतिबद्ध कोशा के अनुकूल परीषह को स्थूलिभद्र ने सहन किया। उसके प्रयत्न से अभी वह श्रद्धालु श्राविका बन गई है। तुमने कामभोगों में दोष को नहीं देखते हुए उनकी प्रार्थना की, ऐसा कहते हुए आचार्य ने उसे उपालम्भ दिया। आलोचना करके मुनि विहरण करने लगे।
एक बार राजा नंद ने गणिका कोशा को एक रथिक को दे दिया। वह प्रतिक्षण स्थूलिभद्र के गुणगान करती थी। रथिक कोशा को अपना कौशल दिखाने के लिए अशोक-वनिका में ले गया। उसने भूमि पर खड़े रहकर आम्रपिंडी को गिरा दिया। उसका कौशल यह था कि बाण के अग्रभाग में उनको क्रमश: पिरोकर हाथ से पकड़कर दात्री से छेदकर ग्रहण कर लिया। फिर हाथ के निकट लाकर उसे अर्द्धचन्द्र के आकार में छेद करके ग्रहण कर लिया। इस दृश्य को देखकर भी कोशा प्रसन्न नहीं हुई। कोशा बोली—'सीखने वालों के लिए इस संसार में क्या दुष्कर है?' उसने कहा—'मेरी कला को देखो।' उसने सरसों के ढेर पर सूई के अग्रभाग पर नृत्य करके दिखाया। उसकी कला से रथिक आकृष्ट हो गया। कोशा बोली— 'आम्र की लुम्बी को तोड़ना दुष्कर नहीं है, सरसों पर नाच करना भी दुष्कर नहीं है, लेकिन प्रमदवन में रहते हुए आर्य स्थूलिभद्र ने जो किया, वह दुष्कर है।' उसने रथिक को समझाकर श्रावक बना दिया।१
१. आवचू २ पृ. १८५-८७, हाटी २ पृ. १३७,१३८।
५८. आचार्य भद्रबाहु और स्थूलिभद्र
उस समय बारह वर्ष का अकाल पड़ा। समुद्र के किनारे निवास करके साधु-साध्वी पुन: पाटलिपुत्र में एकत्रित हुए। साधुओं ने खंडित उद्देशकों को जोड़कर ग्यारह अंगों का संकलन किया। विशालकाय होने के कारण दृष्टिवाद का संकलन नहीं हुआ। उस समय नेपाल में आचार्य भद्रबाहु विहरण कर रहे थे। वे चतुर्दशपूर्वी थे। संघ ने एक सिंघाडे को वाचना देने की प्रार्थना के लिए भेजा। सिंघाडे ने जाकर आचार्य भद्रबाहु से संघ-कार्य के लिए निवेदन किया। आचार्य भद्रबाहु बोले—'पहले दुष्काल के कारण मैं महाप्राण की साधना नहीं कर सका, लेकिन अब मैं महाप्राण साधना में प्रविष्ट हूं, अत: वाचना देने में समर्थ नहीं हूं।' सिंघाडे ने वापिस आकर संघ को सारी बात बताई। संघ ने दूसरा सिंघाडा भेजा और कहलवाया-'जो संघ की आज्ञा का अतिक्रमण करता है, उसे क्या दंड मिलना चाहिए?' सिंघाडे ने जाकर आचार्य को यह बात कही। आचार्य ने उत्तर दिया-'उसका संघ से बहिष्कार कर दिया जाता है।' आचार्य ने कहा—'मैं संघ से बहिष्कृत होना नहीं चाहता। मेरे पास मेधावी शिष्यों को भेज दो, मैं सात वाचनाएं दे दूंगा। भिक्षाचर्या से आकर एक, कालवेला में एक , संज्ञाभूमि से निवृत्त होकर आने पर एक, विकाल में एक तथा आवश्यक के बाद तीन वाचनाएं दूंगा। जब महाप्राण की साधना पूरी हो जाएगी, तब चौदह पूर्वों की अन्तमुहूर्त में अनुप्रेक्षा हो जाएगी तथा आगे से पीछे तथा पीछे से आगे परावर्तन करना संभव होगा।'
संघ ने स्थूलिभद्र आदि पांच सौ मुनियों को वाचना ग्रहण करने के लिए भेजा। उन्होंने वाचना लेनी शुरू कर दी। एक मास, दो मास और तीन मास के भीतर मुनि स्थूलिभद्र को छोड़कर सभी शिष्य अध्ययन से ऊब गए। अंत में केवल मुनि स्थूलिभद्र स्थित रहे। महाप्राण साधना जब थोड़ी ही अवशिष्ट थी, तब आचार्य ने पूछा—'तुम अध्ययन से क्लान्त तो नहीं होते।' स्थूलिभद्र ने कहा—'नहीं, मैं क्लान्त नहीं होता।' आचार्य ने कहा—'कुछ समय इंतजार करो, उसके बाद मैं तुम्हें पूरे दिन वाचना दूंगा।' स्थूलिभद्र ने पूछा—'चौदह पूर्व में कितना पढ़ लिया और कितना शेष रहा है।' आचार्य बोले—'अट्ठासी सूत्र हैं।' आचार्य ने उन्हें सरसों और मंदर पर्वत की उपमा से समझाया। आचार्य ने कहा—'तुम इससे भी कम काल में सब पढ़ लोगे, अत: विषाद मत करो।' महाप्राण साधना समाप्त होने तक मुनि स्थूलिभद्र ने नव पूर्व तथा दसवें पूर्व की दो वस्तु कम तक की वाचना पूरी कर ली।
अध्ययन के दौरान विहार करते हुए वे पाटलिपुत्र पहुंचे। स्थूलिभद्र की वे सातों बहिनें प्रव्रजित हो गयी थीं। वे आचार्य और अपने भाई स्थूलिभद्र को वंदना करने निकलीं। आचार्य उस समय उद्यान में स्थित थे। आचार्य को वंदना करके उन्होंने अपने बड़े भाई स्थूलिभद्र के बारे में पूछा। आचार्य ने कहा—'वह देवकुल में सूत्र का परावर्तन कर रहा है।' मुनि स्थूलिभद्र ने सोचा कि मैं अपनी बहिनों के सामने ऋद्धि का प्रदर्शन करूं, इसलिए उन्होंने सिंह के रूप की विकुर्वणा की। सिंह को देखकर वे वहां से भाग गयीं। उन्होंने आचार्य को आकर निवेदन किया कि हमारे भाई को सिंह खा गया। आचार्य ने कहा—'वह सिंह नहीं, तुम्हारा भाई स्थूलिभद्र ही है। अब तुम पुन: जाकर देखो।' बहिनों ने आकर मुनि को वंदना की। मुनि स्थूलिभद्र ने कुशल क्षेम पूछा। बहिनों ने कहा कि भाई श्रीयक प्रव्रजित हो गया था, लेकिन उपवास करने के कारण दिवंगत हो गया। देवता साध्वी यक्षा को महाविदेह क्षेत्र में ले गए। वहां तीर्थंकर सीमंधर स्वामी से इस विषय में पृच्छा की। तीर्थंकर सीमंधर ने दो चूलिकाएं दीं-भावना और विमुक्ति।१
१. ये दोनों चूलिकाएं 'आयारचूला' की चूलिका के रूप में हैं।
बहिनें वंदना करके चली गयीं। दूसरे दिन उद्देशनकाल में आचार्य ने वाचना नहीं दी। मुनि स्थूलिभद्र ने वाचना न देने का कारण जानने के लिए उपयोग लगाया। उन्होंने जान लिया कि कल के घटना प्रसंग से आचार्य ने वाचना देने से इंकार किया है। स्थूलिभद्र ने कहा—'अब पुन: ऐसी गलती नहीं करूंगा।' आचार्य भद्रबाहु ने कहा—'तुम नहीं करोगे, पर दूसरे तो कर सकते हैं।' बहुत अधिक आग्रह करने पर उन्होंने वाचना देना स्वीकार किया। आचार्य ने कहा—'अंतिम चार पूर्व मैं तुमको सूत्र रूप में पढ़ाऊंगा, पर तुम अन्य को इसकी वाचना नहीं दोगे।' मुनि स्थूलिभद्र के बाद चार पूर्व विच्छिन्न हो गए। दशवें पूर्व की अंतिम दो वस्तु भी विच्छिन्न हो गयीं। दशपूर्व की परम्परा आगे भी चली।२
२. आवनि ८७५, आवचू २ पृ.१८७,१८८, हाटी २ पृ. १३८,१३९।
५९. आचार्य की आज्ञा का महत्त्व
प्रतिष्ठानपुर नगर में नागवसु नामक श्रेष्ठी रहता था। उसकी पत्नी का नाम नागश्री था। दोनों ही पति-पत्नी बहुत श्रद्धालु थे। उसका पुत्र नागदत्त काम-भोगों से विरक्त होकर प्रव्रजित हो गया। उसने जिनकल्पिक साधुओं के प्रति लोगों का पूजा-सत्कार देखा। उसने अपने गुरु से कहा—'मैं भी जिनकल्पिक साधना स्वीकार करूंगा।' आचार्य ने उसे रोकना चाहा, लेकिन उसने आचार्य की बात स्वीकार न करके स्वयं ही जिनकल्पिक व्रत स्वीकार कर लिया। जिनकल्पिक प्रतिमा स्वीकार करके वह वहां से प्रस्थान कर एक व्यन्तर देव के चैत्य में प्रतिमा में स्थित हो गया। एक सम्यग्दृष्टि देवता ने सोचा कि यह विनष्ट न हो जाए, इसलिए स्त्री का रूप बनाकर उपहार लेकर वहां आया। व्यन्तर देव की अर्चना करके वह साधु से बोला—'भिक्षा लो।' साधु ने अनेक प्रकार के मिष्ठान्न आदि खाद्य सामग्री ग्रहण की।
आहार करके वह मुनि रात्रि में प्रतिमा में स्थित हो गया। जिनकल्पिक रात्रि में नहीं सोते हैं। पेट में गड़बड़ी होने से रात्रि में उसे दस्तें लगने लगीं। देवता ने आचार्य को सारी बात बताई। आचार्य ने वहां साधु भेजे। साधु उसे लेकर आ गए। देवता ने कहा कि इसे बेल की गिरि दे दो। बेल की गिरि देने से उसकी दस्तें रुक गयीं। साधु को शिक्षा मिल गई कि आचार्य की आज्ञा के बिना ऐसे जिनकल्पिक प्रतिमा ग्रहण नहीं करनी चाहिए।१
१. आवनि ८७६, आवचू २ पृ.१८८, १८९, हाटी. २ पृ. १३९।
६०. राजा मणिप्रभ और अवन्तिसेन
कौशाम्बी नगरी में अजितसेन नामक राजा राज्य करता था। उसकी पत्नी का नाम धारिणी था। वहां धर्मवल्गु२ नामक आचार्य के दो शिष्य थे—धर्मघोष और धर्मयश। साध्वियों की महत्तरिका का नाम विनयवती था। उनकी शिष्या साध्वी विगतभया३ थी। महत्तरिका ने भक्तप्रत्याख्यान कर लिया। आचार्य धर्मवसु के दोनों शिष्य उसका परिकर्म करते थे।
२. हाटी में आचार्य का नाम धर्मवसु है।
३. आवश्यकचूर्णि के अनुसार महत्तरिका विगतभया तथा उसकी शिष्या विनयवती थी।
उज्जयिनी में प्रद्योत के दो पुत्र थे—पालक और गोपालक। गोपालक प्रव्रजित हो गया था। पालक के दो पुत्र थे—अवन्तिवर्धन और राष्ट्रवर्धन। पालक राजा ने अवन्तिवर्धन को राजा तथा राष्ट्रवर्धन को युवराज के रूप में स्थापित किया और स्वयं प्रव्रजित हो गया। राष्ट्रवर्धन की पत्नी का नाम धारिणी था। उसके पुत्र का नाम अवन्तिसेन था। एक बार राजा ने धारिणी को पूर्ण रूप से विश्वस्त बैठे हुए देखा। राजा उसमें आसक्त हो गया। राजा ने रानी धारिणी के पास दूती भेजी। रानी ने अपनी अनिच्छा व्यक्त की। अवन्तिवर्धन ने बार-बार दूती को भेजा। धारिणी ने तिरस्कार करते हुए कहा—'क्या तुम्हें भाई से लज्जा नहीं आती?' उसने अपने भाई की हत्या कर दी। उस दिन विकाल में एक सार्थ कौशाम्बी जा रहा था। वह अपने आभरण लेकर एक वृद्ध वणिक् के आश्रय में चलने लगी। वह कौशाम्बी पहुंच गई। राजा की यानशाला में साध्वियां रुकी हुई हैं, यह सुनकर वह वहां गई। वहां साध्वियों को वंदना करके वह प्रव्रजित हो गयी। उसका गर्भ अधुनोपपन्न था। उसने सोचा साध्वियां मुझे दीक्षा नहीं देंगी, अत: इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया। कुछ दिनों बाद महत्तरिका साध्वी ने उससे पूछा तो उसने सारी बात यथार्थ रूप से कह दी। उसने महत्तरिका को बताया कि मैं राजा राष्ट्रवर्धन की पत्नी हूं। साध्वियों के बीच उसे रखा और यह व्यवस्था की कि कोई गृहस्थ उसे न देख ले। रात्रि में उसने पुत्र रत्न का प्रसव किया। संयमी साधुओं का तिरस्कार न हो, इसलिए उस नवजात शिशु को नाममुद्रिका और आभरण आदि के साथ राजा के आंगण में गुप्त स्थान पर रख दिया।
राजा अजितसेन ने छत पर से मणियों की दिव्य प्रभा देखी और साथ ही इस बालक को भी देखा। राजा ने अपनी पटरानी को वह बालक दे दिया, क्योंकि उसके कोई संतान नहीं थी। जब उस साध्वी से अन्य साध्वियां बालक के बारे में पूछतीं तो वह कहती कि मेरे मृत पुत्र उत्पन्न हुआ था, अत: मैंने उसे फेंक दिया। किसी वन्य पशु ने उसे खा लिया होगा। वह साध्वी प्रतिदिन अंत:पुर जाकर आती थी। अंत:पुर की रानियों के साथ उसकी मैत्री हो गयी। उस बालक का नाम मणिप्रभ रख दिया गया। राजा कालगत हो गया तब मणिप्रभ राजा बन गया। राजा मणिप्रभ स्नेहवश उस साध्वी के प्रति अत्यधिक अनुरक्त था।
इधर वह अवन्तिवर्धन राजा पश्चात्ताप करने लगा कि मैंने भाई को भी मार दिया और वह देवी भी मेरे हस्तगत नहीं हुई। अत्यधिक पश्चात्ताप से और भाई के स्नेह से उसने अपने बड़े भाई के पुत्र अवन्तिसेन का राज्याभिषेक कर दिया और स्वयं प्रव्रजित हो गया। राजा अवन्तिसेन मणिप्रभ से राजदण्ड चाहता था, लेकिन उसने उसको नहीं दिया। अवन्तिसेन ने चतुरंगिणी सेना के साथ कौशाम्बी पर चढ़ाई कर दी।
धर्मवसु आचार्य के उन दोनों साधुओं का परिकर्म समाप्त हो गया। उनमें एक साधु बोला—भक्त प्रत्याख्यान के समय जैसे विनयवती महत्तरिका की ऋद्धि हुई थी, वैसी ही हमारी भी होनी चाहिए। उसने नगर में जाकर भक्त प्रत्याख्यान कर लिया। दूसरे साधु धर्मयश ने विभूषा की इच्छा नहीं रखते हुए उज्जयिनी नगरी के बीच में वत्सका नदी के तीर पर पर्वत कंदरा में भक्तप्रत्याख्यान कर लिया। उसी समय अवंतिसेन ने कौशाम्बी पर चढ़ाई कर दी। उस आक्रमण से सारी जनता पीड़ित हो गयी। भक्त प्रत्याख्यात धर्मघोष मुनि के पास कोई भी नहीं गया। अभिलषित कामना की पूर्ति न होने से वह उन्हीं परिणामों में कालगत हो गया। सेना के घेराव के कारण नगर-द्वार से शव निष्काशन होना संभव नहीं था, अत: प्राकार के ऊपर से ही शव को नीचे फेंक दिया गया। अवन्तिसेन मुख्य द्वार से अंदर नहीं जा सका। वह प्राकार के ऊपर से अंदर कूद गया। उधर उस प्रव्रजित साध्वी धारिणी ने सोचा—'लड़ाई में व्यर्थ की धनहानि और जनहानि न हो, इसलिए मैं रहस्य का उद्घाटन करूंगी।'अंत:पुर में जाकर उसने राजा मणिप्रभ को कहा—'क्या तुम अपने बड़े भाई के साथ लड़ाई करना चाहते हो?' उसने पूछा—'अवन्तिसेन मेरा भाई कैसे हुआ?' तब उसने सारे संबंधों की बात कही। साध्वी ने कहा—'यदि तुम्हें मेरी बात पर विश्वास न हो तो तुम्हारा भरण-पोषण करने वाली माता से सारी बात पूछ लो।' जब उसने मां से सारी बात पूछी तो उसने जान लिया कि रहस्य का भेदन हो गया है। तब माता ने उसे सारी बात बता दी। उसने उसे राष्ट्रवर्धन के आभरण तथा नाममुद्रिका भी दिखा दी, जो उसने बालक मणिप्रभ की प्राप्ति के साथ प्राप्त किए थे। सारी बात पर विश्वास होने पर उसने कहा—'यदि अब मैं यहां से पीछे हटता हूं तो मेरा अपयश होगा।' उसने अपनी साध्वी माता से कहा— 'आप मेरे बडे़ भाई को संबोध दें।' साध्वी माता ने उसे कहा—'मैं जाकर उसे प्रतिबोध दूंगी।' साध्वी अवन्तिसेन को समझाने गयी। उसने अविन्तसेन को सारी बात कहलवाई। उसने अपनी प्रव्रजित माता को देखने की इच्छा की। अंत:पुर की अंगरक्षिका ने पैर देखकर पहचान लिया कि यही अवन्तिसेन की माता है। दासियां साध्वी धारिणी के चरणों में गिरकर रोने लगीं। उन्होंने अवन्तिसेन को कहा—'यही आपकी माता है।' वह भी साध्वी के चरणों में गिरकर रोने लगा। साध्वी ने कहा—'जिस पर तुम आक्रमण कर रहो हो, वह तुम्हारा छोटा भाई है।' दोनों भाई आपस में गले मिलकर रोने लगे। कुछ समय कौशाम्बी में रुककर दोनों भाई उज्जयिनी गए। वह साध्वी माता भी महत्तरिका साध्वी के साथ वहां पहुंची। जब वत्सका नदी के तट वाले पर्वत के पास आईं, तब जनपद में रहने वाले साधुओं को उस पर्वत पर चढ़ते-उतरते देखकर उन्होंने साधुओं के बारे में पूछा। वे साध्वियां सभी साधुओं को वंदना करने गयीं। दूसरे दिन राजा ने वहां से प्रस्थान करना चाहा। उन साध्वियों ने कहा—'यहां साधु ने भक्तप्रत्याख्यान किया हुआ है, अत: हम यहीं ठहरेंगी।' वे दोनों राजा भी वहीं स्थित होकर प्रतिदिन मुनि की पूजा-महिमा करने लगे। वह भक्तप्रत्याख्यात साधु दिवंगत हो गया। उन दोनों राजाओं ने भी वहां से प्रस्थान कर दिया। इस प्रकार एक साधु को इच्छा करने पर भी सम्मान एवं ऋद्धि की प्राप्ति नहीं हुई, लेकिन दूसरे को इच्छा न होने पर भी पूजा-सत्कार की प्राप्ति हो गयी।१
१. आवनि ८७७, ८७८, आवचू २ पृ.१८९-९१, हाटी २ पृ. १३९-१४१।
६१. खुड्डककुमार
साकेत नगर में पुंडरीक नामक राजा राज्य करता था। उसके युवराज का नाम कंडरीक था। युवराज की पत्नी का नाम यशोभद्रा था। एक दिन उसे घूमती हुई देखकर राजा पुंडरीक उस पर आसक्त हो गया, लेकिन वह उसे नहीं चाहती थी। राजा पुंडरीक ने युवराज कंडरीक को मार दिया। यशोभद्रा एक सार्थ के साथ वहां से पलायन कर गयी। अधुनोपपन्न गर्भवती वह रानी श्रावस्ती नगरी पहुंची। श्रावस्ती नगरी में अजितसेन आचार्य थे। वहां महत्तरिका का नाम कीर्तिमती था। वह उस महत्तरिका के पास वैसे ही प्रव्रजित हो गयी, जैसे रानी धारिणी हुई थी। प्रसव के बाद भी उसने अपने पुत्र को नहीं छोड़ा। उस नवजात बालक का नाम खुड्डककुमार रखा। कालान्तर में वह प्रव्रजित हो गया। यौवन प्राप्त होने पर वह स्वयं को संयम-पालन में असमर्थ मानने लगा। उसने माता साध्वी से जाने की आज्ञा मांगी। उसने अनुशासन करते हुए समझाया, पर वह नहीं माना। साध्वी ने कहा—'मेरे कहने से तुम बारह वर्ष तक और इंतजार करो।' उसने माता साध्वी की बात स्वीकार कर ली। बारह वर्ष पूर्ण होने पर उसने जाने की आज्ञा मांगी। साध्वी ने कहा—'मैं महत्तरिका साध्वी से पूछकर तुम्हें आज्ञा दूंगी।' उसने भी बारह वर्ष की अवधि मांगी। महत्तरिका की आज्ञा से वह बारह वर्ष तक वहां रहा। फिर आचार्य की आज्ञा से वह बारह वर्ष रहा। फिर उपाध्याय की इच्छा से बारह वर्ष तक रहा। अड़तालीस वर्ष बीतने पर भी वह रुकने के लिए तैयार नहीं हुआ। सबने उसे जाने की आज्ञा दे दी। जाते हुए साध्वी माता ने उसे शिक्षा देते हुए कहा—'तुम ऐसे-वैसे स्थान पर मत जाना। तुम्हारे बड़े पिता राजा पुंडरीक हैं। यह तुम्हारे पिता के नाम की मुद्रिका तथा कंबलरत्न है, तुम इन्हें अपने साथ ले जाओ।
वह साकेत नगर पहुंचा। वहां राजा की यानशाला में यह सोचकर ठहरा कि कल राजा से मिलूंगा। आभ्यन्तर परिषद् में उसने नाटक देखा। वह नर्तकी पूरी रात नाचने के बाद प्रभातकाल में निद्राधीन होने लगी। नर्तकी की मुखिया ने सोचा—'परिषद् संतुष्ट हो गयी है, उससे बहुत कुछ उपहार पाना है। यदि यह प्रमाद करेगी तो हमारा तिरस्कार होगा। अन्यथा बहुत धन की प्राप्ति हो सकेगी।' उसने गीत गाते हुए कहा—'पूरी रात्रि तुमने अच्छा गाया और अच्छा नृत्य किया। अब रात्रि के अंत में प्रमाद मत करो।'
इसी बीच उस खुड्डक ने अपना कम्बल रत्न नर्तकी की ओर फेेंक दिया। युवराज यशोभद्र ने कुंडल, श्रीकान्ता सार्थवाही ने हार, जयसंधि मंत्री ने कंगन, कर्णपाल महाव्रत ने अंकुश दे दिया। ये सब चीजें लाख मूल्य वाली थीं। राजा ने कहा—'नर्तकी से संतुष्ट होकर व्यक्ति जो कुछ भी दे, वह सब लिखा जाए। यदि ज्ञात रहेगा तो राजा उससे संतुष्ट होगा, अन्यथा दंड मिलेगा।' सब व्यक्तियों के उपहार लिख लिए गए। प्रभातकाल में उन सब लोगों को बुलाया गया। राजा ने उनसे पूछा—'खुड्डककुमार! तुमने नर्तकी को कम्बलरत्न क्यों दिया?' उसने पितृमारक राजा के बारे में पूरी बात बताई। संयम-पालन करने में मैं स्वयं को असमर्थ समझ रहा था, अत: आपके पास राज्य की अभिलाषा से आया था।' राजा पुंडरीक ने कहा—'मैं तुम्हें राज्य दूंगा।' खुड्डक ने कहा—'अब मेरे लिए राज्य व्यर्थ है, क्योंकि अब स्वप्नान्त जीवन का सान्ध्यकाल चल रहा है। कभी भी मर सकता हूं। राज्य लेने से मेरा पूर्वकृत संयम भी नष्ट हो जाएगा।' युवराज ने बहुमूल्य कुंडल देने का कारण बताते हुए कहा—'मैं आपको मारना चाहता था, क्योंकि मेरे मन में चिंतन था कि वृद्ध होने पर भी आप मुझे राज्य नहीं दे रहे है।' राजा ने अपने पुत्र को राज्य देना चाहा, लेकिन उसने इंकार कर दिया। सार्थवाह की पत्नी ने हार देने का कारण बताते हुए कहा—'मेरे पति को परदेश गए हुए बारह वर्ष हो गए। मैं किसी अन्य के साथ जाना चाहती थी।' मंत्री ने कंगन देने का कारण बताते हुए कहा कि मैं अन्य राजा के साथ मिलकर आपके साथ विद्रोह करना चाहता था। महावत ने कहा—'प्रत्यन्त राजा ने मुझे हाथी लाने को कहा अथवा राजा को मारने की बात कही।' उन सबकी बात सुनकर राजा ने वैसा करने को कहा, लेकिन सबने अपनी अनिच्छा व्यक्त की। खुड्डककुमार वापिस जाकर प्रव्रजित हो गया और सब लोगों ने भी अपना-अपना लोभ छोड़ दिया।१
१. आवनि ८७९-८८०/१, आवचू २,पृ. १९१, १९२, हाटी २ पृ. १४१, १४२।
६२. सुरेन्द्रदत्त और निर्वृति
इन्द्रपुर नगर में इंद्रदत्त नामक राजा राज्य करता था। उसके इष्ट और श्रेष्ठ रानियों के बावीस२ पुत्र थे। वे सभी पुत्र राजा को अपने प्राण के समान प्रिय थे। मंत्री के एक पुत्री थी। एक बार वह स्नान करके ऊपर छत पर खड़ी थी। राजा ने उसे देखकर पूछा—'यह किसकी है?' लोगों ने कहा—'यह आपकी देवी है।' उस समय राजा ने उसके साथ एक रात्रि में शयन किया। वह ऋतुस्नाता थी, अत: गर्भ ठहर गया। मंत्री ने अपनी पुत्री को कहा—'जब तुम्हारे गर्भ ठहर जाए, तब मुझे कहना।' उसने अपने पिता को वह दिवस, मुहूर्त, बेला और राजा का वादा बता दिया। उसने पत्र में लिखकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया। नौ मास के बाद उसके पुत्र का प्रसव हुआ। मंत्री ने उसका नाम सुरेन्द्रदत्त रखा। उसके दास के भी उसी दिन चार पुत्र हुए—आग्निक, पर्वतक, बाहुलिक और सागर। ये चारों सहजात थे। उन्हें कलाचार्य के पास भेजा गया। उन्होंने उसे ७२ कलाएं सिखाईं। राजा के बावीस पुत्रों ने भी कला ग्रहण की। जब आचार्य दासपुत्रों को शिक्षण देते, तब वे राजकुमार आचार्य को आकुल-व्याकुल करते। अशिष्ट वचनों का प्रयोग करते। जब आचार्य उनको पीटते तो वे अपनी मां को शिकायत कर देते। तब राजा आचार्य को तिरस्कृत करते कि आप हमारे पुत्रों की पिटाई क्यों करते हैं? माता-पिता के हस्तक्षेप से वे बावीस पुत्र अच्छी तरह शिक्षा ग्रहण नहीं कर सके। सुरेन्द्रदत्त ने आचार्य से अच्छी शिक्षा ग्रहण की, क्योंकि वह विनीत और गंभीर था।
२. कुछ परम्परा के अनुसार एक ही रानी से उसके बावीस पुत्र हुए।
मथुरा१ के राजा जितशत्रु थे। उनकी निर्वृति नामक पुत्री थी। विवाह के योग्य होने पर उसे अलंकृत करके राजा के समक्ष लाया गया। राजा ने कहा— 'तुम्हें जो वर पसंद हो, उसका वरण कर लो।' उसने कहा—'जो शूर, वीर और विक्रान्त हो, वही मेरा पति होगा।' राजा ने कहा— 'तुम जिसे पसंद करोगी, उसे राज्य भी दिया जाएगा।'
१. आवनि ८८१,८८२, आवचू २ पृ. १९३, महुराए चेव बीयं नामं इंदपुरं ति—चूर्णि के अनुसार मथुरा का ही दूसरा नाम इंद्रपुर था।
राजकुमारी निर्वृति सेना और वाहन के साथ इंद्रपुर नगर पहुंची। इंद्रदत्त राजा ने सभी राजाओं को सूचना पहुंचाई तथा पूरे नगर को पताकाओं से सजाया। राजा ने एक अक्ष पर आठ चक्र बनाए तथा उनके आगे एक पुतली कर दी तथा उसकी आंख बींधने की शर्त रखी। राजा अपने पुत्रों के साथ वहां पहुंचा। राजकुमारी निर्वृति सब अलंकारों से विभूषित होकर एक पार्श्व में बैठ गई। जैसे द्रौपदी के स्वयंवर में राजाओं और योद्धाओं का रंग जमा था, वैसा ही रंग उस स्वयंवर में जमा। इंद्रदत्त के ज्येष्ठ पुत्र का नाम श्रीमाली था। राजा ने अपने ज्येष्ठ पुत्र से कहा—'इस कन्या और राज्य को ग्रहण करना चाहिए, तुम एकाग्र होकर पुतली का लक्ष्यवेध करो।' राजकुमार श्रीमाली अनभ्यास के कारण लोगों के मध्य धनुष को उठाने में भी समर्थ नहीं हुआ। किसी भी तरह उसने धनुष को उठाया। उसने बाण छोड़ा, लेकिन वह चक्र से भग्न हो गया। इस प्रकार किसी ने एक चक्र को पार किया, किसी ने दो को पार किया। किसी का बाण चक्र से बाहर ही निकल गया। तब राजा इंद्रदत्त स्वयं को अपमानित महसूस करने लगा। राजा खिन्न होकर सिर पर हाथ रखकर बैठ गया और बोला—'इन पुत्रों के कारण मैं अपमानित हो गया।' अमात्य ने कहा—'आप उदास क्यों होते हैं, मेरी पुत्री से उत्पन्न आपका एक पुत्र और है, उसका नाम सुरेन्द्रदत्त है। वह इस लक्ष्य को बींधने में समर्थ है। राजा ने पूछा—'मेरा पुत्र कहां से आया?' तब मंत्री ने सारे रहस्य को प्रकट किया। राजा ने सुरेन्द्रदत्त को कहा—'आठ चक्र में स्थित पुत्तलिका की आंख को बींधकर तुम निर्वृति दारिका और राज्य को प्राप्त करो।' तब सुरेन्द्रदत्त ने आलीढ़ स्थान में स्थित होकर धनुष को उठाया। वह लक्ष्याभिमुख होकर बाण-संधान के लिए उद्यत हुआ।
उस समय दासपुत्र और राजकुमार विघ्न उत्पन्न करने लगे। दो व्यक्ति पास में खड्ग ग्रहण करके खडे़ हो गए। सुरेन्द्रदत्त ने राजा और उपाध्याय को प्रणाम किया। उपाध्याय ने भी भय दिखाते हुए कहा—'यदि लक्ष्य चूक जाओगे तो ये दोनों पुरुष तुम्हारा सिर काट लेंगे।' सुरेन्द्रदत्त ने दोनों पुरुषों, राजकुमारों और दासपुत्रों के विघ्नों की परवाह न करते हुए लक्ष्य में दृष्टि को स्थिर करके मन को उसी में एकाग्र करके पुत्तलिका की बांयी आंख को बींध दिया। तब लोगों ने उच्च स्वर में जय-जयकार किया तथा धन्यवाद दिया। यह द्रव्य तितिक्षा का उदाहरण है।२
२. हाटी २ पृ. १४२, १४३, चूर्णि में यह कथा व्याख्यात नहीं है, केवल गाथाएं दी हुई हैं।
६३. अंगर्षि और रुद्रक
चंपा नगरी में कौशिकार्य नामक उपाध्याय थे। उनके दो शिष्य थे—अंगर्षि और रुद्रक। अंगक स्वभाव से भद्र था, अत: उसका नाम अगंर्षि कर दिया। रुद्रक मायावी था। वे दोनों उपाध्याय के लिए लकड़ी लाने गए। अंगर्षि अटवी में भार लाने चला गया। रुद्रक दिन में क्रीड़ा करता रहा, फिर विकाल में याद आने पर लकड़ी लाने गया। उसने अंगर्षि को लकड़ी का भार लाते हुए देखा। रुद्रक ने सोचा कि उपाध्याय आज मुझे निष्कासित कर देगा। इधर ज्योतियशा वत्सपाली अपने पुत्र पंथक को भक्त देकर लकड़ी का भार लेकर आ रही थी। रुद्रक ने उसे मारकर एक खड्डे में डाल दिया और उसकी लकड़ी के भार को लेकर अन्य मार्ग से उपाध्याय के पास आया। लकड़ी का भार उपाध्याय को देते हुए वह बोला—'तुम्हारे सुन्दर और अच्छे शिष्य अंगर्षि ने ज्योतियशा को मार दिया है।' जब अंगर्षि उपाध्याय के पास आया, तब उन्होंने उसे तर्जना दी। उसने सही चिंतन किया। शुभ अध्यवसाय से उसे जातिस्मृति हो गयी। केवलज्ञान उत्पन्न होने से देवता महोत्सव करने आए। देवताओं ने कहा—'रुद्रक ने असत्य बोला है।' लोगों ने रुद्रक का अपमान किया। उसने सोचा—'सचमुच मैंने असत्य बोला है।' चिंतन करते हुए वह संबुद्ध होकर प्रत्येकबुद्ध बन गया। इधर ब्राह्मण और ब्राह्मणी दोनों प्रव्रजित हो गए। उन्हें भी केवलज्ञान हो गया। इस प्रकार चारों सिद्ध हो गए।१
१. आवनि ८८३, आवचू २ पृ.१९३, हाटी २ पृ. १४३।
६४. धनञ्जय सेठ
शौर्यपुर नगर में सुरंबर नामक यक्ष था। वहां धनञ्जय नामक श्रेष्ठी रहता था। उसकी पत्नी का नाम सुभद्रा था। उन्होंने सुरंबर यक्ष को नमस्कार किया और पुत्र की कामना से यक्ष के समक्ष प्रतिज्ञा की—'यदि पुत्र हो जाएगा तो हम सौ भैंसों से यज्ञ करेंगे।' कुछ समय के बाद उन्हें पुत्र की प्राप्ति हो गयी।
भगवान महावीर ने अपने ज्ञान से जाना कि ये संबुद्ध होंगे, इसलिए वे वहां समवसृत हुए। श्रेष्ठी प्रवचन सुनने के लिए समवसरण में गया। प्रवचन सुनकर वह संबुद्ध हो गया। उसने मन में सोचा यदि यक्ष आज्ञा देगा तो मैं अणुव्रत ग्रहण करूंगा। वह यक्ष भी उपशान्त हो गया। कुछ अन्य आचार्यों के अनुसार उस श्रेष्ठी के द्वारा व्रतों के ग्रहण कर लेने पर यक्ष ने सौ भैंसों की मार्गणा की। दया के वशीभूत होकर श्रेष्ठी ने भैंसे को नहीं, किन्तु अपने शरीर के सैंकड़ों टुकड़े करने की बात सोची। कुछ टुकड़े कर लेने पर श्रेष्ठी ने चिन्तन किया—'अहो, मैं धन्य हूं, जो इस प्रकार की वेदना में भी प्राणियों की घात नहीं की।' उसकी सत्त्व की परीक्षा करके सुरंबर यक्ष स्वयं प्रतिबुद्ध हो गया। उसने यक्ष को आटे के भैंसे बनाकर दिए। यह देशशुचि श्रावकत्व है।२
२. आवनि ८८४, आवचू २ प़ १९३, हाटी २ पृ १४३,१४४।
६५. नारद
सर्वशुचि श्रावकत्व में भगवान के दो शिष्य थे—धर्मघोष और धर्मयश। वे एक अशोकवृक्ष के नीचे श्रुत का परावर्तन कर रहे थे। वे पूर्वाह्न में स्थित हुए। अपराह्न में भी उस वृक्ष की छाया में प्रत्यावर्तन नहीं हुआ। धर्मघोष बोला—'यह तुम्हारी लब्धि है।' धर्मयश बोला—'यह मेरी नहीं, तुम्हारी लब्धि है।' उनमें पहला कायिकी (मूत्र-विसर्जन) करने के लिए गया, दूसरा भी गया, लेकिन वृक्ष की छाया में परिवर्तन नहीं हुआ। तब दोनों ने सोचा कि यह हम दोनों की लब्धि नहीं है, अत: भगवान से पूछना चाहिए। भगवान ने इसका रहस्य बताते हुए कहा—
शौर्यपुर नगर में जब समुद्रविजय राजा राज्य करता था, तब वहां यज्ञदत्त नामक तापस था। उसकी भार्या का नाम सौमित्री तथा उनका पुत्र यज्ञदत्त था। पुत्रवधू का नाम सोमयशा था। उनके पुत्र का नाम नारद था। वे एक दिन भोजन करते, दूसरे दिन उपवास करते थे। वे उस बालक नारद को अशोक वृक्ष के नीचे छोड़कर उञ्छवृत्ति ग्रहण करने जाते थे। वैश्रमण जाति के जृम्भक देव ने वैताढ्य पर्वत से इधर आते-जाते हुए उस बालक को देखा। अवधिज्ञान से उन्होंने जाना कि यह बालक उनके ही देवलोक से च्युत हुआ है। गर्मी में इसे कठिनाई होगी, इस अनुकम्पा से देवों ने छाया को स्तम्भित कर दिया और उसे कुछ गुप्त विद्याएं सिखाईं।
कुछ बड़ा होने पर देवताओं का प्रिय होने के कारण विद्याजृम्भक देवों ने नारद को प्रज्ञप्ति आदि विद्याएं सिखाईं। वह मणि की पादुका एवं सोने की कुंडिका के साथ आकाश में भ्रमण करता था। एक बार वह द्वारिका गया। वासुदेव कृष्ण ने पूछा—शौच क्या है?१ वह उत्तर देने में समर्थ नहीं हुआ। वह वहां से आकाश मार्ग से चला। उसने एक पद से ही सत्य को पर्यायों के साथ धारण कर लिया। फिर वह अपरविदेह गया। महाबाहु वासुदेव ने युगंधर तीर्थंकर को यही प्रश्न पूछा। वहां भी उसने यही उत्तर पाया। फिर द्वारिका आकर उसने वासुदेव को पूछा—'तुमने उस समय मुझसे क्या पूछा था?' तब वासुदेव ने कहा—'मैंने शौच के बारे में पूछा था।' नारद ने उत्तर दिया-'सत्य ही शौच है।' वासुदेव ने पुन: पूछा—'सत्य क्या है?' उत्तर न देने पर वह तिरस्कृत हुआ। वासुदेव ने उसकी भर्त्सना करते हुए कहा—'जहां से तुमने यह बात पूछी, वहीं से तुम्हें यह बात पूछनी थी।' उसने कहा—'तुमने ठीक कहा, लेकिन इस संदर्भ में मैं भगवान से नहीं पूछ सका।' नारद ने चिंतन करना प्रारंभ किया। चिंतन करते हुए उसे जातिस्मृति ज्ञान हो गया। उसके बाद वह अत्यन्त शौचवादी प्रत्येकबुद्ध२ हो गया।३
१. अन्य कथा के अनुसार पूर्वविदेह में सीमंधरस्वामी को युगबाहु वासुदेव ने पूछा—'शौच क्या है?' तीर्थंकर ने उत्तर दिया—'सत्य ही शौच है।'
२. नारद ऋषिभाषित ग्रंथ के प्रथम प्रत्येकबुद्ध ऋषि हैं।
३. आवनि ८८५,८८६, आवचू २ पृ.१९३,१९४, हाटी २ पृ. १४४।
६६. दो चित्रकार
साकेत नगर में महाबल नामक राजा था। एक दिन राज्यसभा में उसने दूत से पूछा—'ऐसी क्या वस्तु है, जो अन्य राज्य में है, लेकिन मेरे राज्य में नहीं है।' दूत ने कहा—'आपके राज्य में चित्रसभा नहीं है।' विमल और प्रभाकर—ये दो प्रसिद्ध चित्रकार थे। राजा ने उन दोनों को आधी-आधी चित्रसभा बांट दी और कहा—'यवनिका से अन्तरित अपने-अपने भूभाग को चित्रित करो।' चित्रकार विमल ने चित्र बनाए और प्रभाकर ने भित्ति को घोटकर चिकना बनाया। राजा चित्रकार विमल के चित्रों को देखकर बहुत खुश हुआ। राजा ने उसको सम्मानित किया। चित्रकार प्रभाकर को पूछने पर उसने कहा—'मैंने केवल भूमि को चिकना बनाया है, चित्र निर्मित नहीं किया।' राजा ने पूछा—'तुमने कैसी भूमि का निर्माण किया है, उसे बताओ।' उसने जैसे ही पर्दा हटाया, पहले चित्रकार के चित्र और अधिक निर्मल एवं स्पष्ट दिखाई देने लगे। राजा कुपित हो गया कि तुमने मुझसे असत्य क्यों बोला? चित्रकार ने कहा—'इस भित्ति पर उस भित्ति के चित्र की प्रभा संक्रान्त हो रही है।' चित्रकार ने पर्दा डाल दिया तो वह केवल भित्ति रूप में दिखाई देने लगी। राजा उस पर अत्यन्त प्रसन्न हुआ और बोला—इसको ऐसे ही रहने दो, चित्र करने की आवश्यकता नहीं है।१
१. आवनि ८८७, आवचू २ पृ. १९४,१९५, हाटी २ पृ. १४४, १४५।
६७. मुनिसुव्रत की सिद्धि
सुदर्शनपुर नगर में शिशुनाग नामक गाथापति था। उसकी पत्नी का नाम सुयशा था। दोनों ही बहुत श्रद्धालु थे। उनका पुत्र सुव्रत था। गर्भ में वह सुखपूर्वक बढ़ने लगा। बचपन बीतने पर वह यौवन को प्राप्त हुआ। संबुद्ध होने पर वह अपने माता-पिता से पूछकर प्रव्रजित हो गया। प्रव्रजित होकर उसने अध्ययन किया और एकलविहार प्रतिमा स्वीकार कर ली। शक्र ने एक दिन देवसभा में उसकी प्रशंसा की। देवों ने अनुकूल उपसर्ग द्वारा उसकी परीक्षा की।
एक ने कहा—'यह बालब्रह्मचारी धन्य है'। दूसरे देव ने कहा कि कुल-परम्परा का उच्छेद करने वाले इस व्यक्ति से अधन्य दूसरा कौन हो सकता है? लेकिन एकलविहार प्रतिमा में स्थित वह साधु दोनों परिस्थितियों में सम रहा। उसके बाद देवों ने माता-पिता को अपने विषयों में प्रसक्त, मारे जाते हुए तथा करुण क्रन्दन करते हुए दिखाया। फिर भी वह सम रहा। फिर सारी ऋतुओं की विकुर्वणा करके दिव्यांगनाओं के हाव-भाव दिखाए। दिव्यांगनाओं ने दीर्घ श्वास छोड़कर उसका आलिंगन किया, लेकिन फिर भी वह संयम में और अधिक समाधिस्थ हो गया। उसको केवलज्ञान की उत्पत्ति हो गयी और वह सिद्ध बन गया।२
२. आवनि ८८८, आवचू २ पृ. १९५, हाटी २ पृ. १४५।
६८. ज्वलन एवं दहन
पाटलिपुत्र में हुताशन नामक ब्राह्मण था। उसकी भार्या का नाम ज्वलनशिखा था। वे दोनों श्रावकव्रत का पालन करते थे। उनके दो पुत्र थे—ज्वलन और दहन। वे चारों प्रव्रजित हो गए। ज्वलन ऋजु था, लेकिन दहन माया बहुल था। जब कोई उसे आने की बात कहता तो वह वहां से चला जाता और जाने की बात कहता तो वह वहां आ जाता था। वह उस स्थान की आलोचना-प्रतिक्रमण किए बिना कालगत हो गया। वे दोनों भाई मरकर सौधर्म देवलोक में शक्र की आभ्यन्तर परिषद् में देव बने। उनकी स्थिति पांच पल्योपम की थी।
एक बार भगवान् महावीर आमलकल्पा नगरी में आम्रशालवन के चैत्य में समवसृत हुए। समवसरण में दोनों देव वहां आए। वे दोनों देव नाट्यविधि दिखाने लगे। ज्वलन देव ने ऋजु विकुर्वणा की, लेकिन दहन ने टेढ़ी विकुर्वणा की। इसे देखकर गौतमस्वामी ने भगवान महावीर से इसका कारण पूछा। भगवान ने कारण बताते हुए कहा—'यह पूर्वभव का मायाकृत दोष है।'१
१. आवनि ८८९, आवचू २ पृ. १९५,१९६, हाटी २ पृ. १४५।
६९. निम्बक
उज्जयिनी नगरी में अंबर्षि नामक ब्राह्मण था। उसकी भार्या का नाम मालुका था। दोनों बहुत श्रद्धालु थे। उनके पुत्र का नाम निम्बक था। कालान्तर में मालुका दिवंगत हो गयी। अंबर्षि ब्राह्मण अपने पुत्र के साथ प्रव्रजित हो गया। उसका पुत्र दुर्विनीत था, अत: कायिकी भूमि में कांटे बिछा देता था। स्वाध्याय की प्रस्थापना के लिए जाने पर छींक करके अस्वाध्याय कर देता था। सामाचारी के सारे कार्य विपरीत रूप से करता था। वह काल का उपघात करता रहता था। तब अन्य दीक्षित साधुओं ने कहा—'इस संघ में या तो यह रहेगा अथवा हम रहेंगे।' आचार्य ने उसको छोड़ दिया। उसका पिता भी पुत्रमोह से उसके पीछे चला गया। वह किसी अन्य आचार्य के पास चला गया। अविनय के कारण वहां भी आचार्य ने उसे छोड़ दिया। इस प्रकार उज्जयिनी में ५०० उपाश्रयों में वह घूम लिया। सब जगह उसे संघ से बहिष्कृत कर दिया।
एक दिन उसका पिता संज्ञाभूमि में जाकर रोने लगा। निम्बक ने अपने पिता मुनि से पूछा—'आप क्यों रो रहे हैं?' पिता ने कहा—'तुम्हारा नाम निम्बक यथार्थ है, क्योंकि तुम नीम की भांति कड़वे हो। तुम्हारे गलत आचरण से मैं भी कहीं एक स्थान पर आराम से नहीं रह सकता। उत्प्रव्रजित होना भी अब मेरे लिए संभव नहीं है।' पिता की बात सुनकर वह अधीर हो गया। उसने कहा—'पिताश्री! कहीं एक स्थान पर आश्रय मांग लो।' पिता मुनि ने कहा—'यदि तुम विनीत बनो तो मैं एक बार स्थान मांगू।' वे दोनों साधुओं के पास गए, लेकिन उनको देखकर साधु क्षुभित हो गए। निम्बक बोला—'अब मैं उद्दंडता और अविनय नहीं करूंगा।' उसके निवेदन करने पर भी उन्होंने उसको संघ में आने की स्वीकृति नहीं दी। आचार्य ने साधुओं को समझाया—'साधुओं! ऐसा मत करो।' ये अतिथि रूप में आए हैं। आज या कल चले जाएंगे। आचार्य के कहने पर वे वहीं रह गए। वह क्षुल्लक साधु उच्चार-प्रस्रवण की बारह भूमियों की प्रतिलेखना करता तथा सारी सामाचारी का पालन यथावत् करने लगा। सारे साधु उसके व्यवहार से संतुष्ट हो गए। वह निम्बक क्षुल्लक अमृत क्षुल्लक के समान बन गया। तरतमता से उसने ५०० प्रतिश्रयों को अपना बना लिया। वे सभी उसको कहीं दूसरी जगह नहीं जाने देते थे। इस प्रकार वह पूर्ण विनीत बन गया।१
१. आवनि ८९०, आवचू २ पृ.१९६, हाटी २ पृ. १४५, १४६।
७०. प्रभास तीर्थ की उत्पत्ति
पांडुमथुरा नगरी में पांच पाण्डव रहते थे। उन्होंने पुत्र को राज्य देकर स्वयं प्रव्रज्या ग्रहण कर ली। दीक्षित होकर वे तीर्थंकर अरिष्टनेमि के पास जाने के लिए प्रस्थित हुए। हस्तिकल्प नामक नगर में भ्रमण करते हुए उन्होंने सुना कि भगवान अरिष्टनेमि मोक्ष को प्राप्त हो गए। गृहीत भक्तपान को परिष्ठापित करके उन्होंने शत्रुंजय पर्वत पर भक्तप्रत्याख्यान कर लिया। उनको केवलज्ञान की प्राप्ति हो गई और सिद्धिगति को प्राप्त हो गए। उनके वंश में एक राजा हुआ, जिसका नाम पाण्डुसेन था। उसकी दो पुत्रियां थीं-मति और सुमति। प्रव्रजित होकर वे दोनों उज्जयंत पर्वत पर चैत्य-वंदन के लिए जाने हेतु वारिवृषभ नामक जहाज से समुद्र पार कर सौराष्ट्र जा रही थीं। समुद्र में उपद्रव उत्पन्न हो गया। लोगस्कन्द, रुद्र आदि देव को नमस्कार करने लगे। लेकिन मति और सुमति-इन दोनों ने स्वयं को धर्म और संयम में स्थिर कर लिया। उनका जहाज टूट गया। उन्होंने अपने संयतत्व और स्नातकत्व को सुरक्षित रखा। सिद्धत्व प्राप्त करने पर दोनों का शरीर एक साथ समुद्र में प्रवाहित हो गया। लवणसमुद्र के अधिपति सुस्थित देव ने केवलज्ञान का उत्सव मनाया। देवताओं का उद्योत होने के कारण वहां प्रभास तीर्थ की स्थापना हो गयी। दोनों साध्वियों ने धृति का परिचय दिया।२
२. आवनि ८९१, आवचू २ पृ. १९७, हाटी २ पृ. १४६।
७१. सुजात और वारत्रक
चंपा नगरी में मित्रप्रभ नामक राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम धारिणी था। वहां धनमित्र नामक सार्थवाह रहता था। उसकी पत्नी का नाम धनश्री था। उसको देवता की याचना से पुत्र की प्राप्ति हुई। लोग कहने लगे—'इतने समृद्ध सार्थवाह के कुल में उत्पन्न हुआ है, अत: यह सुजात है।' बारह दिन पूर्ण होने पर उसका नाम सुजात रख दिया गया। वह देवकुमार के समान दिखाई देता था। अन्य बालक भी उसके क्रिया-कलापों को देखकर उससे सीखते थे। उसके माता-पिता श्रद्धालु श्रावक थे।
उसी नगर में धर्मघोष नामक अमात्य था। उसकी पत्नी का नाम प्रियंगु था। उसने सुजात के बारे में सुना। एक दिन उसने अपनी दासियों से कहा—'जब सुजात इधर से गुजरे तो मुझे कहना। मैं उसे देखना चाहती हूं।' एक दिन वह मित्रों के साथ उधर से गुजरा। दासी ने अमात्य पत्नी प्रियंगु को उसकी सूचना दी। वह उसे देखने के लिए घर से बाहर निकली। अन्य सपत्नियों ने भी उसे देखा। अमात्यपत्नी ने कहा—'वह स्त्री धन्य है, जिसको भाग्य से ऐसे पुत्र की प्राप्ति हुई।' वे आपस में कहने लगीं—'अहो! इसकी क्रीड़ा विचित्र है।' प्रियंगु सुजात का वेश पहनती, आभूषणों आदि से विभूषित होकर क्रीड़ा करती। इस प्रकार वह विलासपूर्ण जीवन बिता रही थी।
मित्रों में भी यह चर्चा होने लगी। एक दिन अमात्य को ज्ञात हो गया। उसने सोचा, मेरा अन्त:पुर विनष्ट हो गया है। एक दिन वह धीरे-धीरे पैर रखते हुए अन्त:पुर में गया। उसने दरवाजे के छेद से अपनी पत्नी को सुजात के वेश में क्रीड़ा करते हुए देखा। उसने सोचा कि इस प्रकार तो मेरा अन्त:पुर नष्ट हो जाएगा। यह बात गुप्त ही रहे तो अच्छा है, अन्यथा सब उच्छृखंल आचार वाली हो जाएंगी। अब वह सुजात को मारने की बात सोचने लगा। उसे भय लग रहा था, क्योंकि सुजात का पिता सदा राजा के पास रहता था। सोचते-सोचते एक बार उसे उपाय मिल गया। उसने झूठे पत्र लिखकर कुछ पुरुषों को तैयार किया। इस प्रकार से एक झूठा पत्र लिखा, मानो सुजात राजा के एक विपक्षी राजा को लिख रहा है—'तुम मित्रप्रभ राजा को मार डालो। तुम्हें आधा राज दे दूंगा।' यह लेख लेकर कुछेक लेखाकार राजकुल में गए। उन्हें बंदी बना लिया गया। राजा के समक्ष वह पत्र पढ़ा गया। उसमें लिखा था तुमको राजा को मारना है। यह पढ़कर राजा कुपित हो गया। उसने उन लेखधारकों के वध की आज्ञा दे दी। परंतु कल तक उनको छिपाए रखना उचित समझा। राजा मित्रप्रभ ने सोचा—'यदि लोगों को ज्ञात होगा तो प्रचुर क्षोभ उत्पन्न हो जाएगा। मेरा और सुजात का अयश होगा, अच्छा हो मैं उपाय से उसको मार डालूं।'
मित्रप्रभ राजा के प्रत्यन्त नगर का नाम था—आरक्षुरी। उस नगर में चन्द्रध्वज नामक उसका विश्वस्त व्यक्ति रहता था। मित्रप्रभ ने उसको एक लेख लिखकर भेजा कि मैं सुजात को भेज रहा हूं, तुम उसे मार देना। उसने सुजात को बुलाकर कहा—'तुम आरक्षुरी नगर में जाओ, वहां राज्य-कार्य को देखो।' वह आरक्षुरी नगरी में गया। राजा के विश्वस्त व्यक्ति चन्द्रध्वज ने उसे देखा और सोचा—'इसको यहां रहने दो। विश्वस्त होकर मारूंगा।' अब वे दोनों साथ-साथ रहने लगे। सुजात के रूप, शील और आचरण को देखकर उसने चिंतन किया—'यह अवश्य ही अंत:पुर के साथ शील भ्रष्ट हो गया है, इसलिए मारने का आदेश मिला है।' मैं ऐसे रूपवान् व्यक्ति को क्यों मारूं , यह सोचकर उसने सुजात को सारी बात बता दी और वह लेख भी दिखा दिया। सुजात ने कहा—'तुम उचित समझो, वह करो।' चन्द्रध्वज ने कहा—'मैं तुमको नहीं मारूंगा, तुम गुप्त रूप से रहो।
चन्द्रध्वज की बहिन का नाम चन्द्रयशा था। उसने उसके साथ सुजात की शादी कर दी। वह त्वग् दोष से आक्रान्त थी। वह उसके साथ रहने लगा। साथ में भोग भोगने से उसके भी थोड़ा सा त्वग्रोग संक्रान्त हो गया। सुजात ने उसे श्राविका बना दिया था। चन्द्रयशा ने सोचा कि मेरे साथ रहने से यह भी रोग से पीड़ित हो जाएगा। संवेग प्राप्त होने पर उसने भक्त-प्रत्याख्यान कर लिया। उसने उसकी सेवा की। चन्द्रयशा मरकर देव बनी। अवधिज्ञान से उसने सुजात को देखा। वह सुजात के पास आकर वंदना करके बोली—'अब मैं क्या करूं?' संवेग को प्राप्त सुजात बोला—'माता-पिता को एक बार देखकर मैं प्रव्रजित होना चाहता हूं।' उस देव ने चंपा नगरी के ऊपर एक शिला की विकुर्वणा की। नागरिक जन एवं राजा धूप दीप हाथ में लेकर निवेदन करने लगे। देव ने त्रास देते हुए कहा—'अरे दासों! किंकरों! सुजात श्रमणोपासक है। उसे अमात्य ने व्यर्थ ही दूषित किया है। आज मैं मंत्री को चूर-चूर करूंगा।' सब प्रार्थना करने लगे, तब देव बोला—'मैं इस शर्त पर छोड़ सकता हूं कि मंत्री सुजात को लाकर उसे प्रसन्न करे।' लोगों ने पूछा—'सुजात कहां है?' देव ने कहा—'वह उद्यान में है।' नागरिकों सहित राजा वहां गया और उससे क्षमायाचना की। माता-पिता और राजा से पूछकर वह प्रव्रजित हो गया। उसके माता-पिता ने भी अणुव्रत ग्रहण कर लिए। वे सभी सिद्ध हो गए। राजा ने धर्मघोष मंत्री को देशनिकाला दे दिया, जिससे कि उसके गुण-दोष लोगों के सामने आ जाएं। कालान्तर में मंत्री भी निर्वेद को प्राप्त हो गया। उसने सोचा—'मैंने भोग के लोभ से अपना विनाश कर लिया।' वह घर से निकल गया। घूमते हुए वह राजगृह नगरी में स्थविर आचार्य में पास दीक्षित हो गया।
विहार करते समय वह बहुश्रुत होकर वारत्रपुर नगर में गया। वहां अभयसेन नामक राजा राज्य करता था। उसके मंत्री का नाम वारत्रक था। भिक्षा के लिए घूमते हुए धर्मघोष मुनि वारत्रक मंत्री के घर गया। मुनि को देने के लिए मधु घृत संयुक्त पायस का थाल लाया गया। उस पात्र से एक बिंदू मधु पायस नीचे गिर गया। 'यह परिशटित भिक्षा है' इसलिए उसने उसे लेने से इन्कार कर दिया। वारत्रक खिड़की में से यह सब देख रहा था। उसने सोचा—'मुनि ने पायस लेने की इच्छा क्यों नहीं की?' जब वह चिन्तन कर रहा था, उसी समय वहां पायस पर मक्खियां भिनभिनाने लगी। उनको खाने छिपकली आई। छिपकली पर गिरगिट, गिरगिट पर मार्जार, मार्जार पर प्रत्यन्त नगर का कुत्ता, उस पर वहां बसने वाला कुत्ता-दोनों परस्पर लड़ने लगे। दोनों कुत्तों के स्वामी वहां आए और परस्पर झगड़ने लगे। उनके बाहर जाने पर दोनों पक्षों के लोग एकत्रित होकर आए। वहां महासमर प्रारम्भ हो गया। वारत्रक ने बाद में सोचा—'इसी कारण संभवत: मुनि ने पायस की इच्छा नहीं की।' शुभ अध्यवसाय से उसे जातिस्मृति की प्राप्ति हो गई। वह संबुद्ध हो गया। देवता ने उसके समक्ष साधु के उपकरण प्रस्तुत किए। वह वारत्र ऋषि विहार करता हुआ सुंसुमारपुर पहुंचा। वहां के राजा का नाम धुंधुमार था। उसकी पुत्री अंगारवती थी। वह श्राविका थी। वहां एक परिव्राजिका आई। उसको अंगारवती ने वाद में पराजित कर दिया। उस परिव्राजिका के मन में प्रद्वेष उत्पन्न हो गया। उसने सोचा—'इसे आपत्ति में डालना है, अत: चित्रफलक पर उसका चित्र बनाकर उज्जयिनी के राजा प्रद्योत के पास गई।' चित्र देखने पर प्रद्योत ने उसके बारे में पूछा। परिव्राजिका ने उसके बारे में सारी जानकारी दी।
राजा प्रद्योत ने धुंधुमार के पास अपना दूत भेजा। धुंधुमार ने उसको तिरस्कृत करके वापिस भेज दिया और कहा—'विनयपूर्वक कन्या का वरण किया जा सकता है।'दूत ने लौटकर प्रद्योत को बढ़ा-चढ़ाकर बातें बताई। क्रुद्ध होकर प्रद्योत सेना के साथ वहां आया। उसने सुंसुमारपुर को चारों ओर से घेर लिया। राजा धुंधुमार नगर के अंदर स्थित हो गया। वह वारत्रक ऋषि एक ओर नागघर में चत्वर में स्थित हो गया। राजा धुंधुमार भयभीत हो गया, क्योंकि प्रद्योत महाबलशाली था। राजा ने नैमित्तिक वारत्रक मुनि से पूछा। नैमित्तिक साधु बोला—'जब तक मैं निमित्त का अध्ययन करूं, तुम बाहर जाओ।' वहां खेलते बच्चों को उसने डराया। वारत्रक ऋषि ने बच्चों से कहा—'भयभीत मत बनो।' नैमित्तिक ने राजा से कहा—तुम डरो मत, तुम्हारी विजय होगी। मध्याह्न में प्रद्योत की असन्नद्ध सेना पर आक्रमण कर प्रद्योत को घेरकर बंदी बना लिया। उसे नगरी में लाकर दरवाजे बंद कर दिए। राजा ने प्रद्योत से पूछा—'तुम्हारी हवा किस ओर चल रही है? अर्थात् तुम्हारे साथ क्या व्यवहार करूं?' उसने कहा—'जो तुम जानते हो, वही करो।' धुंधुमार ने कहा—'तुम्हारा वध करने से क्या लाभ?' उसकी बात सुनकर धुंध्ाुमार ने महान् समृद्धि के साथ अपनी बेटी का विवाह उसके साथ कर दिया। नगर के द्वार खोल दिए गए। वह कुछ दिनों तक वहीं रुका।१
१. हाटी २ पृ १४८—कुछ आचार्यों के अनुसार धुंध्ाुमार ने देवता को आह्वान करने के लिए उपवास किया। देवता ने बालकों की विकुर्वणा की और निमित्त ग्रहण किया।
प्रद्योत नगर में घूमने निकला। उसने देखा कि राजा धुंधुमार अल्पऋद्धि वाला है। उसने अंगारवती से पूछा—'तुम्हारे पिता ने मुझे कैसे पकड़ा?' उसने साधु के वचनों के विषय में बताया। प्रद्योत साधु के पास गया और बोला—'मैं नैमित्तिक साधु को वंदना करता हूं।' मुनि ने उपयोग लगाया। प्रव्रज्या से लेकर बालकों की विकुर्वणा की स्मृति हुई। चन्द्रयशा, सुजात, धर्मघोष और वारत्रक ऋषि-इन सबने वैराग्य से योगों को संगृहीत किया।२
२. आवनि ८९२,८९३, आवचू २ पृ.१९७-२००, हाटी २ पृ. १४६-४८।
७२. नभवाहन और शातवाहन
भृगुकच्छ नगर में नभवाहन नामक राजा राज्य करता था। उसका कोश बहुत समृद्ध था। प्रतिष्ठानपुर नगर में शातवाहन राजा सैन्य बल से सम्पन्न था। उसने नभवाहन राजा पर आक्रमण कर दिया। उसके पास जो कोई हाथ या शीर्ष काटकर लाता तो वह उसको एक लाख मुद्राएं देता था। इसलिए नभवाहन के व्यक्ति प्रतिदिन लोगों को मारने लगे। शातवाहन राजा के मनुष्य भी कभी-कभी मनुष्यों को मारकर लाते थे। शातवाहन उनको कुछ नहीं देता था। शातवाहन के सैनिक क्षीण हो गए, इसलिए वह वापस लौट गया। दूसरे वर्ष उसने पुन: नभवाहन राजा पर आक्रमण किया। उस वर्ष भी उसने उसी प्रकार उसकी सेना को नष्ट कर दिया।
कुछ समय बीतने पर एक दिन अमात्य ने शातवाहन राजा को कहा—'मुझे किसी अपराध पर देशनिकाले का आदेश देकर मनुष्यों को बंदी बना लो।' राजा ने वैसा ही किया। वह अमात्य वहां से गुग्गुल का भार लेकर भृगुकच्छ नगर में आया। वह वहां एक देवकुल में ठहरा। आस-पास के राज्यों में यह बात फैला दी कि शातवाहन राजा ने अपने मंत्री को तिरस्कृत करके निकाल दिया है। वह भृगुकच्छ में चला गया है। उसे भृगुकच्छ में जान लिया गया। जब कोई उससे पूछता कि वह कौन है? तब वह कहता कि मैं गुग्गुल भगवान् हूं। कोई परिचित व्यक्ति उसको पूछता तो वह बताता कि कर्मयोग से वह राजा के द्वारा निकाला गया है। राजा ने मेरे ये अपराध गिने हैं।
नभवाहन ने यह बात सुनी। उसने मंत्री के पास अपने व्यक्ति भेजे, लेकिन उसने कहा कि मैं कुमारामात्य की बात भी सुनना पसंद नहीं करता। राजा स्वयं वहां आया और उसे मंत्री पद पर स्थापित कर दिया। विश्वास उत्पन्न होने पर वह बोला—'पुण्य से राज्य की प्राप्ति होती है, इसलिए आप अन्य जन्म के लिए भी पाथेय की तैयारी कर लो।' मंत्री के कहने पर उसने देवकुल और स्तूप बनवाने तथा तालाब और वापी आदि खुदवाने में सारा धन खर्च कर दिया। फिर उसने शातवाहन को सूचना देकर बुला लिया। नभवाहन ने पुन: उसको तप्त करके वापिस भेज दिया। राजा ने अमात्य से कहा—'तुम पंडित हो।' अमात्य बोला—'मैं अंत:पुर के आभरण बनवाता हूं।' अंत:पुर के आभरण बन जाने पर उसने राजा शातवाहन को बुलवाया। राजा ने आक्रमण कर दिया। नभवाहन के पास लोगों को देने के लिए कुछ भी नहीं बचा था। वह हार गया और नगर पर भी शातवाहन का अधिकार हो गया। यह द्रव्य प्रणिधि का उदाहरण है।१
१. आवनि ८९४, आवचू २ पृ.२००,२०१, हाटी २ पृ. १४८, १४९।
७३. भदन्तमित्र और कुणाल
भृगुकच्छ नगर में जिनदेव नामक आचार्य थे। भदन्तमित्र और कुणाल—ये दोनों भाई थे। वे बौद्ध मत के उपासक तथा वादी थे। उन दोनों भाइयों ने वाद के लिए पटह बजवाया। चैत्यवंदन के लिए जाते हुए जिनदेव आचार्य ने पटह सुना। आचार्य ने पटह को रोका। राजकुल में वाद प्रारम्भ हुआ। वे दोनों भाई पराजित हो गए। उन दोनों भाइयों ने सोचा कि इनके सिद्धान्त को जाने बिना इसके प्रश्नों का उत्तर देना शक्य नहीं है। उन्होंने मायापूर्वक गोविंद आचार्य की भांति उनके पास दीक्षा ग्रहण कर ली। उनके पास ज्ञान करते ही उन्होंने भाव से दीक्षा ग्रहण कर ली। ये वास्तविक साधु बन गए, यह भाव प्रणिधि है।२
२. आवनि ८९४, आवचू २ पृ.२०१, हाटी २ पृ. १४९।
७४. धन्वन्तरी और वैतरणी
द्वारिका में कृष्ण वासुदेव के दो वैद्य थे—धन्वन्तरी और वैतरणी। धन्वन्तरी अभव्य था और वैतरणी भव्य। वैतरणी ग्लान साधुओं की प्रेमपूर्वक सेवा करता था। वह उनको प्रासुक औषधि बताता और जो औषधियां उसके पास होतीं, वह उन साधुओं को देता था। धन्वन्तरी ऐसी सावद्य औषधियां बताता, जो साधुओं के प्रायोग्य नहीं होती थीं। साधु कहते—'वैद्यराज! ये औषधियां हमारे योग्य कहां हैं?' वह कहता-'मैंने श्रमणों के लिए वैद्यकशास्त्र पढ़ा है क्या?' ये दोनों वैद्य महारंभी और महापरिग्रही थे। वे पूरी द्वारिका में चिकित्सा करते थे।
एक बार वासुदेव कृष्ण ने तीर्थंकर से पूछा—'ये वैद्य ढंक आदि अनेक प्राणियों का वध करते हैं। यहां से मरकर कहां जायेंगे?' तब तीर्थंकर बोले—'यह धन्वन्तरी वैद्य अप्रतिष्ठान नरक में उत्पन्न होगा और वैतरणी वैद्य कालंजर अटवी के पास बहती गंगा और विन्ध्य के मध्य में वानर के रूप में उत्पन्न होगा।' अवस्था प्राप्त होने पर वह वानर-यूथपति बन जायेगा। वहां एक बार साधुओं का यूथ आएगा। एक साधु के पैर में कांटा लगेगा। कांटा अपरिहार्य होगा। अन्य साधु कहेंगे—'कांटे की पीड़ा का शमन होने तक हम यहीं रहेंगे।' तब वह साधु कहेगा—'आप सभी यहां रहकर मरने के बदले यहां से प्रस्थान कर दें, मैं अकेला अनशन कर लूंगा।' वह जबरन वहां रह जाएगा। कांटा नहीं निकलने से वह एक छायादार भूभाग में जाकर बैठ जाएगा। दूसरे मुनि चले जाएंगे। तब वह वानरयूथाधिपति उस प्रदेश में आएगा, जहां वह साधु बैठा था। वहां पहले से आए हुए वानर किलकिल शब्द करेंगे। उनकी किलकिलाहट सुनकर यूथाधिपति रुष्ट होकर वहां आएगा। साधु को ध्यान से देखकर ईहा-अपोह करते हुए उसे ज्ञात होगा कि मैंने ऐसा रूप कहीं देखा है। जातिस्मृति के द्वारा उसे द्वारिका की स्मृति होगी। तब वह मुनि को वंदना करके उनके पैर में चुभे शल्य को देखेगा। वह चिकित्सा की पूरी विधि का स्मरण करेगा। वह तत्काल पर्वत पर जाकर वहां से शल्योद्धारिणी तथा शल्यरोहिणी—ये दो औषधियां लेकर आएगा। सबसे पहले वह शल्योद्धारिणी औषधि का पैर पर लेप करेगा। एक मुहूर्त के पश्चात् शल्य स्वयं ही निकलकर बाहर आ जाएगा। फिर शल्यरोहिणी के लेप से घाव ठीक हो जाएगा। फिर वह वानर मुनि के समक्ष भूमि पर ये अक्षर लिखेगा-'मैं वैतरणी नामक वैद्य पूर्वभव में द्वारिका में था।' मुनि ने भी यह नाम सुन रखा था। साधु वानर को धर्म सुनाएगा। वानर भक्तप्रत्याख्यान कर तीन दिन तक जीवित रहेगा। वहां से मरकर सहस्रार देवलोक में देवरूप में उत्पन्न होगा।
देवलोक में अवधिज्ञान का प्रयोग कर वह अपने मृत शरीर को देखेगा। वहां आकर देव मुनि को ऋद्धि बताकर कहेगा—'तुम्हारी कृपा से मुझे देवर्द्धि प्राप्त हुई है।' फिर वह वानर मुनि के शरीर को उन साधुओं के पास ले जाएगा। साधुओं के पूछने पर वह सारा वृत्तान्त बताएगा। इस प्रकार अनुकंपा के कारण उस वानर को सम्यक्त्वसामायिक, श्रुतसामायिक तथा चारित्राचारित्रसामायिक की प्राप्ति होगी। अन्यथा वह नरकप्रायोग्य कर्म बांधकर नरकगामी होता। वह देव योनि से च्युत होकर चारित्रसामायिक प्राप्त करेगा, फिर सिद्धि गति को प्राप्त होगा।१
१. आवनि ८९५,८९५/१, इस कथा का चूर्णि और टीका में केवल संकेत मात्र है। इस कथा का विस्तार आवश्यकचूर्णि के पूर्वार्ध भाग से किया गया है। देखें आवश्यकनिर्युक्ति भाग १ पृ. ४३५,४३६।
७५. नंदश्री
राजगृह नगरी में राजा श्रेणिक ने भगवान महावीर से पूछा—'अभी एक देवी नृत्यविधि दिखाकर गयी, वह कौन थी?' भगवान ने कहा—'वाराणसी नगरी में भद्रसेन नामक सेठ रहता था। उसकी पत्नी का नाम नंदा था। उसकी पुत्री का नाम नंदश्री था। वह देवता के वर से प्राप्त हुई थी।
एक बार कोष्ठक चैत्य में भगवान पार्श्वनाथ समवसृत हुए। नंदश्री उनके पास प्रव्रजित हो गयी। महत्तरिका ने उसे एक शिष्या दी। पहले उसने कठोर साधुव्रत का पालन किया, लेकिन बाद में वह अवसन्न हो गयी। वह द्रौपदी की भांति बार-बार हाथ-पांव धोती थी। वर्जना करने पर वह अलग उपाश्रय में रहने लगी। उस स्थान की आलोचना-प्रतिक्रमण किए बिना मर कर वह चुल्लहिमवन्त पर्वत पर पद्मद्रह में श्री नामक देवगणिका बनी।१ उसने संवर नहीं किया, इसलिए उसे ऐसी स्थिति प्राप्त हुई।२
१. कुछ आचार्यों के अनुसार हथिनी के रूप में वह जोर-जोर से चिंघाड़ रही थी। जब श्रेणिक ने उसके बारे में पूछा, तब भगवान ने सारी बात बताई।
२. आवनि ८९६, आवचू २ पृ.२०२, हाटी २ पृ. १४९।
७६. जिनदेव
द्वारिका नगरी में अर्हन्मित्र नामक सेठ था। उसकी भार्या का नाम अनुद्धरी था। वे दोनों श्रद्धालु श्रावक थे। उनके पुत्र का नाम जिनदेव था। एक बार पुत्र के शरीर में रोग उत्पन्न हो गए। वे चिकित्सा कराने में समर्थ नहीं हुए। वैद्यों ने कहा कि इसको मांस खिलाओ, लेकिन पुत्र ने मांस खाने से इंकार कर दिया। माता-पिता एवं स्वजन-परिजनों ने पुत्र स्नेह से मांस खाने का अनुमोदन किया, लेकिन पुत्र ने कहा—'कारण उपस्थित होने पर भी मैं चिरपालित व्रत का खंडन कैसे करूं' जलती हुई अग्नि में प्रवेश करना अच्छा है, लेकिन चिर संचित व्रत को भग्न करना अच्छा नहीं है।' उसने अपने सभी दोषों का उपसंहार कर लिया। मरना ही है, यह सोचकर उसने सर्व सावद्य योगों का त्याग कर दिया। कर्मों के क्षयोपशम से किसी भी तरह वह स्वस्थ हो गया। फिर भी उसने प्रत्याख्यान का पालन करने के लिए प्रव्रज्या स्वीकार कर ली। शुभ अध्यवसाय से उसे कैवल्य की प्राप्ति हो गयी और सिद्धि गति को प्राप्त कर लिया।३
३. आवनि ८९७, आवचू २ पृ.२०२, हाटी २ पृ. १४९, १५०।
७७. देविलासुत४
उज्जयिनी नगरी में देविलासुत नामक राजा राज्य करता था। उसकी पत्नी का नाम लोचना था। राजा अपनी पत्नी पर बहुत अनुरक्त था। एक बार राजा शय्या पर बैठा था। रानी उसके बाल बना रही थी। उसने राजा के शिर में सफेद बाल देखे। रानी ने राजा से कहा—'दूत आ गया है।' राजा भय और हर्ष के साथ तत्काल शय्या से उठा। उसने रानी से पूछा—'दूत कहां है, दिखाई नहीं देता।' रानी ने उत्तर दिया—'धर्मदूत आ गया है।' रानी ने धीरे से अंगुलि में लपेटकर बाल को उखाड़ दिया। सोने के थाल में रखकर उसे क्षौमयुगल से ढककर पूरे नगर में घुमाया। राजा अधीर होकर सोचने लगा-'मेरे पूर्वज सफेद बाल आने से पूर्व प्रव्रजित हो गए थे। मैं अभी तक प्रव्रजित नहीं हुआ।' राजा देविलासुत अपने पुत्र पद्मरथ को राज्य देकर प्रव्रजित हो गया। राजा के साथ लोचना रानी, संगत नामक दास तथा अनुमतिका नाम की दासी-ये तीनों भी अनुरागवश उनके साथ प्रव्रजित हो गए। वे सभी असितगिरि आश्रम में पहुंचे। संगत दास तथा अनुमतिका दासी-ये दोनों कालान्तर में उत्प्रव्रजित हो गए। रानी ने राजा को अपने गर्भ के बारे में जानकारी नहीं दी थी। गर्भ क्रमश: बढ़ने लगा। राजा अधीर हो गया कि अब अपयश हो जाएगा। तापसों ने प्रच्छन्न रूप से रानी की सार-संभाल की। सुकुमाल देवी लोचना बच्चा पैदा करते ही मर गई। रानी ने पुत्री का प्रसव किया। वह बालिका अन्य तापसियों का स्तनपान करती थी। धीरे-धीरे वह बढ़ने लगी। उसका नाम अर्धसंकाशा रख दिया। वह यौवन को प्राप्त हो गयी।
४. हाटी में 'देवलासुत' पाठ है।
एक दिन पिता के अटवी से आने पर वह उनकी वैयावृत्य कर रही थी। पिता उसके यौवन पर आसक्त हो गया। आज या कल इस प्रकार वह काल बिता रहा था। एक दिन पिता उसको पकड़ने के लिए दौड़ा। उटज के काष्ठ की ठोकर खाकर वह गिर पड़ा। गिरने पर वह सोचने लगा—'मैंने इहलोक और परलोक के फल को नहीं जाना।' ऐसा सोचते-सोचते वह संबुद्ध हो गया। उसे अवधिज्ञान उत्पन्न हो गया। उसने कहा—'मनुष्यों को सर्व कामों से विरत होना चाहिए।' उसने इस विषय पर एक अध्ययन कहा१। विरक्त होकर उसने अपनी पुत्री को साध्वियों को दे दिया। कालान्तर में वह सिद्ध हो गया।२
१. इसिभासियाइं का तीसरा अध्ययन देविल है।
२. आवनि ८९८, आवचू २ पृ. २०२,२०३, हाटी २ पृ. १५०।
७८. चिलात राजा
साकेत नगर में शत्रुंजय नामक राजा था। वहां जिनदेव नामक श्रावक था। वह दिग्यात्रा के लिए कोटिवर्ष नगर में गया। वहां के लोग म्लेच्छ थे। वहां चिलात राजा राज्य करता था। जिनदेव श्रावक ने राजा को विचित्र आकार वाले वस्त्र, मणि और रत्न आदि उपहृत किए। वैसी वस्तुएं उस नगर में नहीं थीं। राजा चिलात ने पूछा—'अहो, इतने सुंदर रत्न तुमने कहां से प्राप्त किए?' जिनदेव ने कहा—'हमारे राज्य में ऐसे रत्न मिलते हैं।' श्रावक ने सोचा यदि यह संबुद्ध हो जाएगा तो अच्छा है। राजा बोला—'मैं भी तुम्हारे नगर में जाकर रत्न देखना चाहता हूं, लेकिन तुम्हारे राजा से डरता हूं।' जिनदेव ने कहा—'डरने की आवश्यकता नहीं है।' तब श्रावक ने अपने राजा के पास एक लेख भेजा। उसे पढ़कर राजा ने चिलात राजा को कहलवाया कि तुम यहां आ जाओ। श्रावक अपने साथ उसको साकेत नगर लेकर आया।
उसी समय भगवान महावीर वहां समवसृत हुए। राजा शत्रुंजय परिवार के साथ ऋद्धि सहित भगवान को वंदना करने आया। चिलात ने पूछा—'ये सब लोग कहां जा रहे हैं?' जिनदेव ने भगवान के बारे में कहा—'ये महान् रत्नवणिक् हैं।' म्लेच्छ राजा चिलात बोला—'तब तो मैं भी उनको जाकर देखूंगा।' वे दोनों भगवान के दर्शन करने हेतु अपने घर से चले। उन्होंने भगवान का छत्रातिछत्र अतिशय और सिंहासन देखा। चिलात बोला—'रत्न कहां हैं?' तब भगवान ने भावरत्न और द्रव्यरत्नों की व्याख्या की। प्रवचन सुनकर चिलात बोला—'मुझे भावरत्न दें।' तब भगवान ने उसे रजोहरण और गोच्छक दिखाए। वह वहीं भगवान के पास प्रव्रजित हो गया।३
३. आवनि ८९९, आवचू २ पृ. २०३,२०४ हाटी २ पृ. १५०,१५१।
७९. धर्मघोष और धर्मयश
वाराणसी नगरी में धर्मघोष एवं धर्मयश नामक दो साधुओं ने चातुर्मास किया। वे मासखमण की तपस्या करते थे। नित्यवास का दोष न लग जाए, इसलिए चौथे मासखमण के पारणे के दिन उन्होंने प्रथम प्रहर में स्वाध्याय किया तथा दूसरे प्रहर में अर्थपौरुषी की। तीसरे प्रहर में वहां से उपकरण लेकर चले गए। शरदकालीन गर्म धूप में क्लान्त एवं प्यास से व्याकुल बने हुए उन्होंने गंगा नदी को पार किया। अत्यन्त प्यास होने पर भी उन्होंने मन से भी पानी की इच्छा नहीं की। गंगा देवी प्रसन्न हुई। उसने गोकुल एवं गायों की विकुर्वणा कर दी। फिर साधुओं को आवाज देते हुए कहा—'इधर आकर मेरे हाथ से भिक्षा ग्रहण करो।' वे उसके रूप को देखकर ज्ञान में उपयुक्त हो गए। उन्होंने वहां भिक्षा लेने से इंकार कर दिया और आगे चले गए। बाद में गंगा ने वर्षा के बादलों की विकुर्वणा कर दी। वर्षा से भूमि गीली हो गयी। पूरे गांव में शीतल हवा बहने लगी। गांव में जाकर उन्होंने भिक्षा ग्रहण की। इस प्रकार उन्होंने उत्तरगुणों को खण्डित नहीं किया।१
१. आवनि ९००, आवचू २ पृ. २०४, हाटी २ पृ. १५१।
८०. करकंडु
चंपा नगरी में राजा दधिवाहन राज्य करता था। चेटक की पुत्री पद्मावती उसकी पत्नी थी। जब वह गर्भवती थी, तब उसके मन में दोहद उत्पन्न हुआ कि राजा की पोशाक पहनकर उद्यान और काननों में भ्रमण करूं। दोहद की पूर्ति न होने से वह बीमार रहने लगी। राजा ने उसे इसका कारण पूछा। उसने राजा को दोहद के बारे में जानकारी दी। तब राजा दधिवाहन और पद्मावती जय नामक हाथी पर बैठकर उद्यान की सैर करने गए। राजा ने रानी के ऊपर छत्र को धारण किया। वे उद्यान पहुंचे। प्रथम वर्षाकाल था। वह हाथी शीतल मिट्टी की गंध से मत्त होकर वन की ओर भागा। लोग उसे पकड़कर चढ़ने में समर्थ नहीं हुए। राजा और रानी दोनों अटवी में प्रवेश कर गए। राजा ने एक विशाल वटवृक्ष को देखकर रानी से कहा—'जब यह हाथी इस वटवृक्ष के नीचे से गुजरे, तब तुम उसकी शाखा पकड़ लेना। हाथी पर तुम सावधान होकर बैठो
रानी ने राजा की बात स्वीकार कर ली। राजा दक्ष था, अत: उसने शाखा पकड़ ली। लेकिन रानी हाथी की पीठ पर ही बैठी रह गई। हाथी उसे गहन जंगल में ले गया। राजा नीचे उतरा। उदास मन से वह बिना रानी के चंपा नगरी पहुंचा। रानी पद्मावती निर्जन अटवी में पहुंच गयी। प्यास से आकुल हाथी ने एक बडे़ तालाब को देखा। वह उस तालाब में पानी पीने के लिए उतरा। हाथी वहां क्रीड़ा करने लगा। रानी भी धीरे-धीरे हाथी से नीचे उतरी। द्रह से अपने नगर की दिशा न जानने के कारण एकान्त में जाकर उसने सागारी अनशन ग्रहण कर लिया और वहां से आगे चलने लगी। कुछ दूर जाने पर उसने एक तापस को देखा। वह उस तापस के पास गयी। पास जाकर उसने तापस का अभिवादन किया। तापस ने पद्मावती को पूछा—'अम्मा! तुम यहां कहां से आयी हो?' उसने यथार्थ रूप में सारी बात बता दी कि मैं राजा चेटक की पुत्री हूं और हाथी द्वारा यहां लायी गयी हूं। वह तापस चेटक के अत्यन्त निकट था। उसने आश्वासन देते हुए कहा कि डरने की आवश्यकता नहीं है। तापस ने उसे खाने के लिए वन के फल दिए। कुछ दिन आश्रम में रहने के बाद तापस उसको अटवी के बाहर तक पहुंचाने आया। तापस ने पद्मावती से कहा—'इससे आगे हल द्वारा जोती हुई भूमि है, अत: मैं उसका अतिक्रमण नहीं कर सकता। यह दंतपुर नगर है। यहां के राजा का नाम दंतवक्र है।' रानी पद्मावती उस अटवी से बाहर निकली और दंतपुर नगर में आर्याओं के समीप प्रव्रजित हो गयी। पूछने पर भी उसने गर्भ के बारे में कुछ नहीं बताया। बाद में ज्ञात होने पर उसने महत्तरिका के समक्ष आलोचना की। प्रसव करने के बाद बालक को नाममुद्रिका और कम्बलरत्न में लपेटकर श्मशान में छोड़ दिया। श्मशानपालक चाण्डाल था। उसने उसको लेकर अपनी भार्या को समर्पित कर दिया। साध्वी पद्मावती ने उस चाण्डाल-पत्नी के साथ मैत्री स्थापित कर ली। साध्वियां जब उससे गर्भ के बारे में पूछतीं, तब वह उत्तर देती कि मृतक बालक उत्पन्न हुआ था, इसलिए मैंने उसे फेंक दिया।
बालक उस चाण्डाल के यहां बढ़ने लगा। बालकों के साथ क्रीड़ा करते हुए वह बालकों को कहता था कि मैं तुम्हारा राजा हूं, तुम मुझे कर—टैक्स दो। वह सूखी खुजली से ग्रसित था, अत: बच्चों को कहता कि मुझे खाज करो इसलिए उसका नाम करकंडु रख दिया। बालक करकंडु साध्वी पद्मावती के प्रति अत्यन्त अनुराग रखता था। वह बालक को मोदक देती थी। जो कुछ भिक्षा में मिलता, उसमें से कुछ पदार्थ बालक को देती थी। बड़ा होने पर बालक श्मशान की रक्षा करने लगा।
एक दिन दो साधु किसी कारण से श्मशान में गए। वहां एक स्थान पर उन्होंने बांस का दण्डा देखा। उनमें एक साधु दण्ड लक्षणों का ज्ञाता था। उसने कहा—'जो इस दण्ड को ग्रहण करेगा, वह राजा बनेगा। लेकिन यह दण्डा चार अंगुल और बढ़े, इतनी प्रतीक्षा करनी होगी। उसके बाद यह दण्डा योग्य बन जाएगा।' इस बात को करकंडु एवं एक ब्राह्मण के पुत्र ने सुना। उस ब्राह्मण ने दण्डे को नीचे से चार अंगुल खोदकर काट लिया। बालक करकंडु ने उसे ले जाते हुए देख लिया। उसने ब्राह्मण पुत्र से दण्डा छीन लिया। वह ब्राह्मण उसे न्यायालय में ले गया। उस ब्राह्मण पुत्र ने कहा—'मेरा दंड मुझे दो।' तब करकंडु बोला—'श्मशान पर मेरा अधिकार है।' उसने कहा—'तुम दूसरा दण्डा ले लो।' करकंडु बोला—'मुझे इसी दण्डे से प्रयोजन है।' न्यायाधीशों ने पूछा—'तुम इसको दंडा क्यों नहीं देते हो?' तब वह बोला—'मैं इस दंडे के प्रभाव से राजा बनूंगा।' तब न्यायाधीशों ने हंसते हुए कहा—'जब तुम राजा बन जाओ तो इस ब्राह्मण को एक गांव दे देना।' करकंडु ने न्यायाधीशों की यह बात स्वीकार कर ली। ब्राह्मण ने करकंडु को मारने के लिए अन्य सहायक ब्राह्मणों को एकत्रित किया। करकंडु के चाण्डाल पिता ने यह बात सुनी। वे तीनों वहां से भागकर कंचनपुर चले गए। वहां का राजा मर गया था। राज्य के योग्य कोई अन्य व्यक्ति नहीं था, अत: अश्व को अधिवासित करके घुमाया गया। घोड़ा सोए हुए करकंडु के पास आया और उसे प्रदक्षिणा करके खड़ा हो गया। लक्षणपाठकों ने उसे देखा कि यह बालक लक्षणयुक्त है। उन्होंने जयकार ध्वनि की। नंदी वाद्य आदि बजाए गए। वह जम्भाई लेता हुआ विश्वस्त होकर उठा और अश्व पर बैठ गया। 'यह मातंग है' ऐसा सोचकर ब्राह्मणों ने उसे प्रवेश नहीं करने दिया। तब करकंडु ने दंडरत्न को ग्रहण किया। वह जलने लगा। भयभीत होकर सारे ब्राह्मण चुप हो गए। करकंडु ने वाटधान में रहने वाले सभी चाण्डालों को ब्राह्मण बना दिया। पिता के घर उसका नाम अवकीर्णक था। फिर बालकों द्वारा किया हुआ करकंडु नाम प्रसिद्ध हो गया।
वह ब्राह्मण भी उसके राजा बनने की बात सुनकर वहां आ गया। उसने एक ग्राम की मांग की। राजा करकंडु बोला—'तुम्हें जो गांव अच्छा लगे, वह ले लो।' वह ब्राह्मण बोला—'चंपा में मेरा घर है, अत: वहां कोई गांव दे देवें।' करकंडु ने राजा दधिवाहन को दूत के साथ लेख लिखकर भेजा कि मुझे एक गांव दे दो, इसके बदले में आपको जो गांव या नगर अच्छा लगे, वह मैं आपको दे दूंगा। दधिवाहन रुष्ट होकर बोला—'यह दुष्ट मातंग अपनी शक्ति को नहीं पहचानता, इसीलिए मुझे लेख लिखकर भेजा है।' दूत ने आकर करकंडु को सारी बात बताई। दूत की बात सुनकर करकंडु रुष्ट हो गया। उसने दधिवाहन पर चढ़ाई कर दी। युद्ध प्रारम्भ हो गया। साध्वी पद्मावती ने यह बात सुनी। युद्ध में व्यर्थ ही लोग मारे जाएंगे, यह सोचकर उसने करकंडु के सामने रहस्य प्रकट करते हुए कहा—'राजा दधिवाहन तुम्हारे पिता हैं।' करकंडु ने अपने पालक माता-पिता से सारी बात पूछी तो उन्होंने यथार्थ रूप से सारी बात बता दी। उन्होंने उसे नाममुद्रिका और कम्बल रत्न दिखाया। करकंडु बोला—'अहंकार के कारण अब मैं पीछे नहीं हटूंगा।' तब वह साध्वी पद्मावती चंपा नगरी में गयी। राजा के महल में जाते हुए उसे दासियों ने पहचान लिया। दासियां उसके पैरों में गिरकर रोने लगीं। राजा ने भी यह बात सुनी। वह वहां आकर वंदना करके साध्वी पद्मावती से गर्भ के बारे में पूछने लगा। पद्मावती ने कहा—'जिसने आपके ऊपर चढ़ाई कर रखी है, वह आपका पुत्र है।' राजा तत्काल वहां से पुत्र-मिलन के लिए निकला। राजा दधिवाहन ने दोनों राज्य करकंडु को दे दिए और स्वयं प्रव्रजित हो गया। करकंडु विशाल राज्य का स्वामी बन गया।
करकंडु गोकुल प्रिय था। उसके राज्य में अनेक गोकुल थे। एक बार शरदकाल में उसने सफेद गाय का बछड़ा देखा। राजा ने कहा—'इसकी मां को नहीं दुहना है। जब यह बड़ा हो जाए तो इसे अन्य गायों का दूध भी पिलाना है।' ग्वालों ने इस बात का अनुसरण किया। वह उच्च सींग वाला तथा पुष्ट कंधों वाला बैल हो गया। राजा ने उसे देखा। उसे दूसरे वृषभों के साथ लड़ने योग्य बना दिया। कालान्तर में राजा ने उस महाकाय वृषभ को छोटे बछड़ों द्वारा घर्षण किए जाते हुए देखा। राजा ने पूछा—'वह बैल कहां है?' उन्होंने राजा को वह बैल दिखाया। उसे देखकर राजा विषण्ण हो गया और सोचते-सोचते संबुद्ध हो गया।
काम्पिल्य नगर में दुर्मुख राजा ने इन्द्रध्वजा को अनेक पताकाओं से युक्त तथा अर्चित होते हुए देखा, लेकिन उत्सव के बाद में उसे गंदगी में इधर-उधर गिरते हुए देखकर वह संबुद्ध हो गया।
विदेह जनपद की मिथिला नगरी में नमि राजा राज्य करता था। वह ग्लान हो गया। रानियां उसके दाह के उपशमन के लिए चंदन घिसने लगीं। कंगन आपस में आवाज करने लगे। सबने एक कंगन के अलावा शेष सभी कंगन उतार दिए। रोगावस्था में वह परलोक के अभिमुख होकर चिंतन करने लगा-'जहां बहुत हैं, वहां दोष हैं। जहां एक है, वहां कोई दोष नहीं है।' एकत्व भावना का चिंतन करते-करते वह संबुद्ध हो गया।
गांधार देश के पुरिमपुर नगर में नग्नजित् राजा राज्य करता था। एक दिन वह अनुयात्रा के लिए निकला। उसने विकसित आम्रवृक्ष देखा। उसने वृक्ष की एक मंजरी तोड़ी। पीछे आने वाली सेना के सभी सदस्यों ने एक-एक मंजरी तोड़ ली। वह वृक्ष काठ का ठूंठ रह गया। वापिस आते हुए उसने मंत्री से पूछा—'वह आम्रवृक्ष कहां है?' मंत्री बोला—'यह वही वृक्ष है।' उसने पूछा—'सारी मंजरियां कहां गयीं?' मंत्री बोला—'आपने एक मंजरी तोड़ी, आपके पीछे-पीछे पूरी सेना ने एक-एक मंजरी तोड़ ली।' राजा नग्नजित् ने सोचा—'यह राज्यश्री भी ऐसी ही है। जब तक ऋद्धि है, तब तक शोभा रहती है, अन्यथा यह व्यर्थ हो जाती है।' राजा नग्नजित् आम्रवृक्ष की स्थिति को देखकर संबुद्ध हो गया।
वे चारों प्रत्येकबुद्ध विहार करते हुए क्षितिप्रतिष्ठित नगर में पहुंचे। नगर के मध्य में चार द्वारों वाला एक देवकुल था। पूर्वद्वार से करकंडु ने प्रवेश लिया। दक्षिण द्वार से दुर्मुख ने प्रवेश किया। गांधार राजा नग्नजित् ने उत्तर दिशा वाले द्वार से तथा नमि राजा ने पश्चिम द्वार से प्रवेश किया।
करकंडु को खाज बहुत आती थी। उसने खाज करने वाले उपकरण से धीरे से छिपकर कान को खुजलाया और उस उपकरण को एक तरफ छिपाकर रख दिया। दुर्मुख ने उसे देख लिया और कहा— 'जब तुमने राज्य, अंत:पुर आदि सबको छोड़ दिया तो फिर यह संग्रह क्यों करते हो?' जब करकंडु ने इस बात का कोई उत्तर नहीं दिया तो नमि राजर्षि बोले—'जब तुम परलोक के लिए साधना कर रहे तो दूसरों के कार्य को क्यों देखते हो? क्या तुम इसके सचेतक हो?' गांधार राजा ने कहा—'जब सब कुछ छोड़कर मोक्ष के लिए प्रयत्न कर रहे हो, तब दूसरों की गर्हा क्यों करते हो?' यह सब सुनकर करकंडु बोला—'मोक्षमार्ग में प्रस्थित ब्रह्मचारी साधु को अहित के लिए कोई निवारित करता है तो इसमें कोई दोष नहीं है।'१
१. आवचू २ पृ.२०४-०८, हाटी २ पृ. १५१-५४।
८१. मगधसुंदरी और मगधश्री
राजगृह नगरी में जरासंध नामक राजा राज्य करता था। उसके राज्य में दो प्रधान गणिकाएं थीं- मगधसुंदरी और मगधश्री। मगधश्री ने चिंतन किया—'यदि मगधसुंदरी न हो तो अन्य कोई गणिका मेरे मान को खंडित नहीं कर सकती। राजा भी मेरे वश में हो जाएगा।' वह उसका छिद्रान्वेषण करने लगी। मगधसुंदरी ने मगधश्री के नृत्य वाले दिन कनेर के फूलों में सोने की विषभावित सूइयां, जो केशर के समान लग रही थीं, वे छिपा दीं। मगधसुंदरी की महत्तरिका ने यह बात जान ली। उसने सोचा— 'कनेर फूलों के पराग में भ्रमर भ्रमण करने क्यों नहीं आ रहे हैं? जबकि आम्र के वृक्षों पर मंडरा रहे हैं। अवश्य ही ये फूल दोषयुक्त हैं। यदि मैं यह बात कहूंगी कि ये पुष्प अच्छे नहीं हैं, इनसे अर्चनिका-पूजा उचित नहीं है अथवा ये विषभावित हैं तो मेरा कथन अनुपयुक्त होगा, अत: उपाय से इसका निवारण करना चाहिए।' जब मगधसुंदरी रंगमंच पर उतरी तो उसने मंगल गीत गाना प्रारम्भ किया कि बसंत मास में आमोद-प्रमोद के अवसर पर भ्रमर कनेर के फूलों को छोड़कर आम्रमंजरी का सेवन कर रहे हैं। इस गीत को सुनकर मगधसुंदरी ने सोचा कि यह अपूर्व गीतिका है। गीत के भाव को समझकर उसने जान लिया कि ये कनेर के फूल सदोष हैं। उसने उनका परिहार करते हुए गीत गाया और नाच किया। उनके ऊ पर पैर नहीं रखे। अप्रमत्त भाव से नृत्य करने के कारण वह स्खलित नहीं हुई।१
१. आवनि ९०१ आवचू २ पृ.२०९, हाटी २ पृ. १५४।
८२. मुनि विजय
भृगुकच्छ नगर में एक आचार्य थे। उन्होंने अपने विजय नामक शिष्य को किसी कार्यवश उज्जयिनी नगरी में भेजा। मार्ग में ग्लान की सेवा में लगने से उसकी यात्रा में बाधा आ गयी। वह रास्ते में अकाल वर्षा के कारण रुक गया। क्षुद्र्र प्राणी तथा घास आदि से रहित नटपेटक गांव में वह चातुर्मास के लिए रुक गया। उसने सोचा मुझे गुरुकुल वास का अवसर नहीं मिला है, अत: यहां भी उस उपदेश का पालन करूं। उसने स्थापनाचार्य का निर्माण किया। आवश्यक तथा चक्रवाल समाचारी आदि के पालन में वह कहीं नहीं चूका। वह संयम में हर क्षण उपयुक्त रहा। साधु को इसी प्रकार अप्रमत्त रहना चाहिए।२
२. आवनि ९०२, आवचू २ पृ.२०९, हाटी २ पृ. १५४,१५५।
८३. आचार्य पुष्यभूति
शिववर्धन नगर में मुडिम्बक नामक राजा राज्य करता था। वहां पुष्यभूति नामक बहुश्रुत आचार्य प्रवास कर रहे थे। आचार्य ने अपने उपदेश से राजा को उपशान्त और श्रद्धालु बना दिया था। उनका शिष्य पुष्यमित्र बहुश्रुत होते हुए भी अवसन्न था, वह किसी दूसरी जगह विचरण कर रहा था। एक बार आचार्य ने सोचा कि मैं महाप्राण साधना के समान सूक्ष्म ध्यान३ में प्रवेश करूंगा। उनके पास जितने शिष्य थे, वे सब अगीतार्थ थे। उन्होंने पुष्यमित्र को अपने पास बुलाया। उसके आने पर आचार्य ने सारी बात बताई। उसने आचार्य की देख-रेख करना स्वीकार कर लिया। वे कोठरी में निर्व्याघात रूप से ध्यान करने लगे। वह किसी को भी अंदर नहीं जाने देता था। वह कहता कि यहीं रहकर वंदना करो, आचार्य अभी ध्यान या किसी कार्यमें लगे हुए हैं। एक दिन उन सभी शिष्यों ने सोचा कि आचार्य को क्या हो गया है, इसकी गवेषणा करेंगे।
३. जब इस साधना में प्रवेश होता है, तब योग-निरोध के कारण बाह्य चेतना दिखाई नहीं देती।
एक साधु कोठरी के द्वार पर स्थित होकर देखने लगा। वह बहुत देर तक खड़े-खड़े देखता रहा कि आचार्य न तो हलन-चलन करते हैं, न बोलते हैं। उनके शरीर में स्पन्दन और उच्छ्वास-नि:श्वास भी नहीं है। संभव है कि उनका श्वास सूक्ष्म हो गया हो। उसने अन्य साधुओं को भी यह बात कह दी। वे सभी पुष्यमित्र साधु पर कुपित हो गए। उन्होंने कहा—'आचार्य कालगत हो गए, फिर भी तुमने हमको नहीं बताया।' पुष्यमित्र बोला—'आचार्य दिवंगत नहीं हुए हैं, वे ध्यान की साधना कर रहे हैं।' तुम लोग बीच में बाधा उपस्थित मत करो।' कुछ शिष्य कहने लगे—'यह किसी वेताल की साधना के लिए लक्षणयुक्त आचार्य का उपयोग कर रहा है। इसीलिए यह किसी को कुछ नहीं बता रहा है, आज रात्रि को देखेंगे।' इस प्रकार वे सभी शिष्य उसके साथ लड़ाई करने लगे। उसने उनको रोकना चाहा, लेकिन वे राजा को बुलाकर ले आए। उन्होंने राजा को बताया कि हमारे आचार्य कालगत हो गए हैं, लेकिन यह लिंगी साधु उन्हें बाहर नहीं निकलने दे रहा है। राजा ने भी आचार्य को देखा। राजा को भी विश्वास हो गया कि आचार्य कालगत हो गए हैं। पुष्यमित्र की बात पर किसी ने विश्वास नहीं किया। शिविका तैयार कर दी गयी। पुष्यमित्र ने निश्चय रूप से जान लिया कि ये आचार्य का विनाश कर देंगे। साधना से पूर्व आचार्य ने मुनि पुष्यमित्र से कहा था कि यदि अग्नि या अन्य कोई उपद्रव उत्पन्न हो जाए तो तुम मेरा अंगूठा छू लेना। उसने आचार्य का अंगूठा छूया। जागृत होकर आचार्य ने पूछा—'वत्स! व्याघात क्यों किया?' पुष्यमित्र बोला—'देखो, आपके इन शिष्यों ने बाधा उपस्थित की है।' आचार्य ने सबको उपालम्भ दिया।१
१. आवनि ९०३, आवचू २ पृ.२१०, हाटी २ पृ. १५५।
८४. धर्मरुचि साधु
रोहिडक नगर में ललितगोष्ठी में रोहिणी नामक वृद्ध गणिका थी। आजीविका का अन्य साधन उपलब्ध न होने से वह उस ललितगोष्ठी में भोजन पकाने का कार्य करती थी। कालान्तर में एक बार वह कडुआ तुम्बा लेकर आई। यह व्यर्थ जाएगा, यह सोचकर बहुत मसाला आदि डालकर उसको पकाया। उसने जब उसे चखा तो मुंह में डालने में भी समर्थ नहीं हुई। उसने सोचा गोष्ठी में मेरा अपमान होगा इसलिए दूसरे तुम्बे की सब्जी बनाई। इसे भिक्षाचर या साधु आदि को दूंगी, अन्यथा यह तुम्बा व्यर्थ ही फेंकना पड़ेगा।
उसी समय मासखमण की तपस्या वाले धर्मरुचि मुनि वहां आए। उसने उनको वह तुम्बा बहरा दिया। मुनि उपाश्रय में गए। गुरु के समक्ष उसने आलोचना की। उन्होंने पारणे के लिए पात्र उठाया। उन्हें कडुवेपन की गंध आई। अंगुलि के माध्यम से उन्होंने वह तुम्बा चखा। उन्होंने सोचा कि जो इस आहार को करेगा, वह मर जाएगा। आचार्य ने कहा कि तुम इसको परिष्ठापित कर दो। वह उस तुम्बे को लेकर अटवी में गया। उसने सोचा कि एक दग्धवृक्ष की छाया में इसे परिष्ठापित करूंगा। पात्र का बंधन खोलते समय उसका हाथ तुम्बे से लिप्त हो गया और एक स्थान पर वह थोड़ा स्पृष्ट हो गया। उसकी गंध से अनेक चींटियां वहां आ गई। जिस-जिस चींटी ने वह तुम्बा खाया, वे मर गइर्ं। उसने सोचा, यदि मैं खा लूंगा तो मेरे एक के मरने पर और जीवों का घात नहीं होगा। एक स्थण्डिल में आलोचना-प्रतिक्रमण करके मुखानन्तक की प्रतिलेखना करके समभाव से मुनि ने उस तुम्बे को खा लिया। तीव्र वेदना को उसने समभाव से सहन किया और सिद्ध बन गया।२
२. आवनि ९०४, आवचू २ पृ.२११, हाटी २ पृ. १५५, १५६।
८५. जिनदेव श्रावक
चंपा नगरी में जिनदेव नामक श्रावक था। सार्थवाह की उद्घोषणा करके वह अहिच्छत्रा नगरी में गया। वह सार्थ पुलिन्द्रों के द्वारा लूट लिया गया। वह श्रावक वहां से भागता हुआ अटवी में पहुंचा। उसके आगे अग्नि का तथा पीछे व्याघ्र का भय था। दोनों ओर गड्ढा था। वह भयभीत हो गया। स्वयं को अशरण जानकर वह स्वयं ही भावों में सामायिक चारित्र स्वीकार करके प्रतिमा में स्थित हो गया। जंगली श्वापदों ने उसे खा लिया। शुभ परिणामों से वह सिद्धि गति को प्राप्त हो गया।१
१. आवनि ९०५, आवचू २ पृ.२११, हाटी २ पृ. १५६।
८६. आचार्य धनगुप्त
एक नगर में धनगुप्त नामक आचार्य थे। वे प्रायश्चित्त देने की विधि जानते थे। छद्मस्थ होते हुए भी वे यह जानते थे कि कौन कितने प्रायश्चित्त से शुद्ध होगा। वे इंगित और आकार से व्यक्ति के भावों को पहचान लेते थे, जो उनके पास आकर प्रायश्चित्त वहन करता, सुखपूर्वक अपने अतिचार के प्रायश्चित्त को पूर्ण कर लेता था। वह प्रायश्चित्त के पालन में स्थित रहता तथा अत्यधिक निर्जरा को प्राप्त करता था।२
२. आवनि ९०६, आवचू २ पृ.२११,२१२, हाटी २ पृ. १५६।
८७. मरुदेवा माता
विनीता नगरी में भरत चक्रवर्ती का राज्य था। एक बार भगवान् ऋषभ वहां समवसृत हुए। मरुदेवा माता भरत को विभूषित देखकर बोली—'तुम्हारे पिता इसी प्रकार की विभूति को छोड़कर साधु के रूप में विहार कर रहे हैं।' भरत ने कहा—'मेरे पास वैसी विभूति कहां है, जैसी पिताश्री के पास है। यदि आपको विश्वास न हो तो मेरे साथ देखने के लिए चलो।' भरत अपनी सम्पूर्ण सेना के साथ भगवान् के दर्शन करने चला। मरुदेवा भी हाथी पर बैठकर उसके साथ में चली। उसने दूर से भगवान् के छत्रातिछत्र अतिशय को देखा और साथ ही अनेक देवताओं को वहां नीचे उतरते हुए देखा। मरुदेवा ने भरत के वस्त्र एवं आभरणों को म्लान होते हुए देखा तथा अपने पुत्र ऋषभ के अपार वैभव को देखा। वह संतोष और प्रसन्नता से चिन्तन करने लगी और अपूर्वकरण में प्रवेश कर गई। उसके अधिक जन्म नहीं हुए थे। वनस्पतिकाय से निकलकर मरुदेवा के भव में हाथी के होंदे पर बैठे-बैठे उसको केवलज्ञान हो गया। वह वहीं सिद्ध हो गयी। इस अवसर्पिणी की वह प्रथम सिद्ध थी।३
३. आवनि ९०६, आवचू २ पृ.२१२, हाटी २ पृ. १५६।
८८. आज्ञा का महत्त्व
क्षितिप्रतिष्ठित नगर में जितशत्रु राजा राज्य करता था। उसने अपने देश में घोषणा करवाई कि म्लेच्छ राजा आ गया है, इसलिए सभी नागरिक ग्राम, नगर आदि छोड़कर पास के दुर्ग में स्थित हो जाओ। व्यर्थ ही म्लेच्छों के द्वारा स्वयं का विनाश मत करो। राजा के वचन का पालन करके जो दुर्ग में स्थित हो गए, वे नष्ट नहीं हुए। जो दुर्ग में नहीं गए, उनको म्लेच्छों ने लूट लिया। जिन्होंने राजा की आज्ञा का भंग किया, उनके पास जो कुछ बचा था, वह भी राजा ने ले लिया।४
४. आवनि ९०९-९०९/२, आवचू २ पृ.२१७, हाटी २ पृ. १६१।
८९. पांच सेवक
एक राजा के पास पांच सेवक थे। उन्होंने अनेेक युद्धों को जीता था। एक बार उन्होंने अत्यन्त विषम दुर्ग पर विजय प्राप्त की। संतुष्ट होकर राजा ने उनको नगर में इच्छानुसार भ्रमण करने की अनुमति दी। साथ ही यह भी आदेश दिया कि वे लोगों से जो कुछ भी अशन, पान, वस्त्र आदि सामग्री ग्रहण करेंगे, उसका सारा मूल्य राजा चुकाएगा।
उन पांच पुरुषों में भी राजा एक योद्धा पर अधिक प्रसन्न था। उसे राजा ने आज्ञा दी कि वह घर, दुकान अथवा कहीं से भी जो कुछ ग्रहण करेगा, उसका सारा मूल्य राजा चुकाएगा। जो उनकी अवहेलना करेगा, उसे राजा दंड देगा। ये पांच पुरुष पांच प्रकार के अस्वाध्याय के समान हैं। उनमें भी जो राजा के लिए विशेष था, वह संयम-उपघाती अस्वाध्याय के समान था।१
१. आवनि ९११,९१२, आवचू २ पृ.२१८ ,हाटी २ पृ. १६२।
९०. सुभद्रा
बसन्तपुर नगर में जितशत्रु राजा राज्य करता था। चंपा में जिनदत्त नामक श्रेष्ठी साधुओं के प्रति बहुत श्रद्धालु था। उसकी पुत्री का नाम सुभद्रा था। वह श्राविका थी, साथ ही अत्यन्त रूपवती भी थी। सेठ अपनी पुत्री की शादी असाधर्मिक के साथ नहीं करना चाहता था। एक बौद्ध श्रावक व्यापारार्थ चंपा नगरी आया हुआ था। उसने सुभद्रा को देखा। उसके रूप में अनुरक्त होकर वह कपट श्रावक बन गया। वह प्रतिदिन जैन संतों का प्रवचन सुनता। एक दिन उसने अपने मानसिक भावों की आचार्य के पास आलोचना की। आचार्य ने उसको अनुशासित किया। उसके भावों को जानकर जिनदत्त ने अपनी पुत्री की शादी उसके साथ कर दी। उन दोनों का विवाह हो गया। कुछ समय बसन्तपुर में रहकर वह सुभद्रा को लेकर चंपा नगरी में चला गया। उसकी ननद, सास आदि दुष्ट स्वभाव वाली तथा बौद्ध धर्म की उपासक थीं, अत: वे सुभद्रा की निंदा करती रहती थीं। वे अलग-अलग घर में रहने लगे। वहां अनेक साधु-साध्वियां भिक्षा के लिए आते थे। बौद्ध उपासक कहते थे—'यह सुभद्रा जैन साधुओं के प्रति अत्यधिक अनुरक्त है।' उसका पति उनकी बात पर विश्वास नहीं करता था।
एक दिन वर्ण-रूप आदि से सम्पन्न एक तरुण साधु किसी प्रायोग्य वस्तु को लेने के लिए वहां आया। वायु से उड़कर कोई तिनका उसकी आंखों में गिर गया था। सुभद्रा ने अपनी जीभ से उस तिनके को निकाल दिया। उससे साधु के ललाट पर उसका तिलक संक्रान्त हो गया। साधु ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया और वहां से निकल गया। बौद्ध उपासक वहां अचानक आए और उसके पति को वह तिलक दिखाते हुए कहा—'देखो, विश्वस्त रूप से क्रीड़ा करते हुए तुम्हारी भार्या का तिलक मुनि के ललाट पर संक्रान्त हो गया।' उसने सोचा कि क्या ऐसा संभव है? अथवा विषय बहुत बलवान् होते हैं। वे अनेक भवों में अभ्यस्त होते हैं, अत: ऐसा होना असंभव नहीं है। उसका अपनी पत्नी सुभद्रा के प्रति स्नेह कम हो गया। किसी भी तरह सुभद्रा को यह वृत्तान्त ज्ञात हुआ। उसने चिंतन किया—'प्रवचन की इस अवहेलना को मैं कैसे दूर करूं?' रात्रि में प्रवचन देवता को याद करके वह कायोत्सर्ग में स्थित हो गयी। यथासन्निहित देवता उसके शील और आचार को जानकर वहां आए। देव ने उससे कहा—'मैं तुम्हारा कौन-सा प्रिय कार्य सम्पादित करूं?' सुभद्रा ने कहा—'जो प्रवचन की अवहेलना हो रही है, उसे दूर करो।' देवता ने कहा—'मैं इसे दूर कर दूंगा। प्रात:काल मैं इस नगरी के द्वारों को बंद कर दूंगा। अधीर बने हुए लोगों को मैं आकाश में स्थित होकर कहूंगा कि जिस स्त्री ने परपुरुष की मन में भी वाञ्छा न की हो, वह स्त्री यदि चालनी में पानी लेकर तीन बार पानी के छींटे देगी, तब दरवाजे खुल जाएंगे। शेष नागरिकों के द्वारा प्रयत्न करने के बाद तुम नगर के बाहर जाना। तुम्हारे द्वारा छींटे डालने पर द्वार स्वत: खुल जाएगा। शासन पर आया हुआ कलंक भी दूर हो जाएगा। चारों ओर तुम्हारी प्रशंसा होगी।' अनेक कुलवधुओं ने प्रयत्न किया, पर सफलता नहीं मिली। अंत में सुभद्रा वहां गई, उसको सफलता मिल गई। उसने तीन द्वार खोल दिए। उत्तर दिशा का द्वार ज्यों की त्यों रहने दिया। उसने उद्घोषणा की कि मेरे जैसी पतिव्रता नारी ही इसे खोल सकती है। चारों ओर सुभद्रा की जय-जयकार होने लगी।१
१. आवनि १०४०,आवचू २ पृ.२६९, २७०, हाटी २ पृ. २०६, २०७।
९१. उदितोदय राजा
पुरिमताल नगर में उदितोदय राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम श्रीकान्ता था। वे दोनों श्रावक व्रत का पालन करते थे। एक बार श्रीकान्ता ने एक परिव्राजिका को वाद-विवाद में हरा दिया। दासियों ने उसे तिरस्कृत करके बाहर निकाल दिया। परिव्राजिका के मन में राजा और रानी के प्रति प्रद्वेष उत्पन्न हो गया। वह प्रतिशोध लेने हेतु वाराणसी नगरी के राजा धर्मरुचि के यहां गई। उसने फलक पर श्रीकान्ता का चित्र बनाकर राजा को दिखाया। चित्र देखकर राजा उसके प्रति आसक्त हो गया। राजा ने पुरिमताल नगर में दूत भेजकर श्रीकान्ता की मांग की। उदितोदय राजा ने दूत को तिरस्कृत और अपमानित करके वापस भेज दिया। राजा धर्मरुचि ने सेना के साथ पुरिममाल नगरी पर आक्रमण कर दिया। उसने नगर को चारों ओर से घेर लिया। महाराजा उदितोदय ने सोचा—'इतने जन-बल के क्षय से क्या लाभ होगा?' इसी चिंतन के साथ उसने बेले के तप द्वारा वैश्रमण देव की आराधना की। देव उपस्थित हुआ। देव के समक्ष राजा ने अपनी भावना प्रस्तुत की। देव ने राजा की भावना जानकर राजा सहित पुरिमताल नगर का संहरण करके उसे दूसरे स्थान पर रख दिया। प्रात:काल नगर को न देखकर महाराज धर्मरुचि को खाली हाथ वाराणसी नगरी लौटना पड़ा। भीषण जनसंहार होने से बच गया।२
२. आवनि १०४०, निर्युक्तिकार ने उदितोदय राजा की कथा का संकेत किया है, लेकिन आवश्यक चूर्णि एवं हारिभद्रीय टीका के दूसरे भाग में इस कथा का वर्णन नहीं है। प्रथम भाग की चूर्णि एवं टीका (आवचू १ पृ ५५९) से हमने इस कथा का अनुवाद किया है। दूसरे भाग की चूर्णि में मात्र इतना ही उल्लेख है—'उदितोदयस्स रण्णो भज्जालोभा पज्जोयणिवरोहितस्स उवस्सग्गुवसमणं जातं, कहाणगं जथा णमोक्कारे'। (आवचू २ पृ २७०) इस उल्लेख से स्पष्ट है कि यहां वाराणसी का राजा धर्मरुचि नहीं, अपितु उज्जयिनी का राजा प्रद्योत था।
९२. श्रेष्ठिभार्या
चंपा नगरी में सुदर्शन नामक श्रेष्ठिपुत्र था। वह श्रावक था, अत: अष्टमी, चतुर्दशी आदि पर्व तिथियों में उपासकप्रतिमा स्वीकार करता था। रानी सेठ पर मोहित हो गयी। पटरानी के द्वारा भोग का निमंत्रण देने पर भी उसने इच्छा नहीं की। एक दिन वह कायोत्सर्ग में स्थित था। तब दासी वस्त्र में लपेटकर सुदर्शन सेठ को अंत:पुर में लेकर आ गयी। लोगों ने सोचा कि दासी देवप्रतिमा लेकर जा रही है। पटरानी द्वारा भोग की प्रार्थना करने पर भी उसने भोगों की इच्छा नहीं की। द्वेष के कारण रानी ने कोलाहल कर दिया। राजा ने उसके वध की आज्ञा दे दी। जब वधिक सुदर्शन को वध के लिए ले जा रहे थे, तब उसकी श्राविका पत्नी मित्रवती ने यह बात सुनी। वह सत्यान१ यक्ष की उपासना हेतु कायोत्सर्ग में स्थित हो गयी। 'सुदर्शन के शरीर के आठ टुकड़े कर दो' राजा की इस आज्ञा-पालन हेतु वध्य पुरुषों ने कंधे पर तलवार चलाई। सत्यान यक्ष ने तलवार को फूलों की माला बना दी। राजा ने सुदर्शन सेठ को सत्कार के साथ मुक्त कर दिया। उपसर्ग टलने के बाद मित्रवती ने कायोत्सर्ग पूर्ण किया।२
१. चूर्णि में 'सुव्वाण' पाठ है तथा हाटी में 'सच्चाण' पाठ है।
२. आवनि १०४०,आवचू २ पृ.२७०, २७१, हाटी २ पृ. २०७।
९३. राजा सौदास
अयोध्या नगरी में सौदास राजा राज्य करता था। उसके नगर का नियम था कि पर्युषण पर्व के आठ दिनों में कोई शिकार न करे। आरक्षक लोग इस सम्बन्ध में पूर्ण सतर्क थे। राजा सौदास मांसाहारी था। पर्युषण पर्व पर जब रसोइए ने शाकाहारी भोजन बनाया तो उसने रसोइए को मांस पकाने का आदेश दिया।
रसोइए ने गड़े हुए मृत बालक को खोदकर निकाला और उसके मांस का भोजन पकाया। राजा उस भोजन को करके संतुष्ट हो गया। उसने रसोइए को साधुवाद के साथ पारितोषिक भी दिया तथा प्रतिदिन वैसा ही भोजन तैयार करने को कहा।
रसोइए को जब मृत बालक नहीं मिले तो वह प्रतिदिन एक एक बच्चे का अपहरण करके उन्हें मारकर भोजन पकाने लगा। बच्चों के अपहरण से शहर में आतंक छा गया। राजा की क्रूरता देखकर महामात्य का मन अनुताप से भर गया। उसने राजा को प्रतिबोध देने के लिए कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया।
अर्धरात्रि के समय जब राजा और रानी मांसाहार और मदिरा पीकर सो रहे थे, तब उसी अवस्था में उनको पलंग सहित उठवाकर बीहड जंगल में छुड़वा दिया। प्रात:काल जब मदिरा का नशा उतरा तो स्वयं को बीहड़ अटवी में देखकर राजा और रानी घबरा गए। उन्हें अपनी भूल का अहसास हो गया। उनके पैरों में न पदत्राण था और न सिर पर शिरस्त्राण। दु:खी मन से वे इधर-उधर देखने लगे। कुछ दूरी पर उन्हें ध्यानस्थ मुनि दिखाई दिए।
राजा और रानी मुनि के पास जाकर ठहर गए। ध्यान खोलने पर राजा ने सारी स्थिति विस्तार से मुनि को बताई। मुनि ने दुर्व्यसन छोड़कर स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी। राजा ने जीवन भर के लिए सभी प्रकार के व्यसनों का प्रत्याख्यान कर दिया। वह धर्मध्यान में संलग्न हो गया। उसके जीवन में भारी रूपान्तरण घटित हो गया।१
१. आवनि १०४०, चूर्णि और टीका में इस कथा की व्याख्या नहीं है।
९४. खड्गस्तम्भन
कोई विराधित श्रामण्य वाला साधु मरकर गेंडे के रूप में उत्पन्न हुआ। पक्षियों की पांखों की भांति उसके दोनों पार्श्वों से चर्म लटकता रहता था। वह रास्ते में आने-जाने वाले भूले-भटके लोगों एवं साधुओं को मार डालता था। साधु उसे देखकर दौड़ जाते थे। एक दिन उसने देखा कि कोई साधु आ रहा है। उसे देखकर साधु कायेात्सर्ग में स्थित हो गया। साधु के तेज के प्रभाव से वह उस साधु पर आक्रमण करने में समर्थ नहीं हुआ। वह गेंडा उस साधु को देखकर उपशान्त हो गया।२ वह चिंतन करने लगा। चिन्तन करते-करते उसे पूर्वजन्म की स्मृति हो गई। उसी समय उसने अनशन ग्रहण कर लिया। मरकर वह देवलोक में उत्पन्न हुआ।३
२. आवनि १०४०, आवचू २ पृ.२७१, हाटी २ पृ. २०७।
३. आवचू १ पृ ५६७, हाटी १ पृ २९१।
९५. यावज्जीवन कार्तिकमास
एक राजा ने अपनी जवान पुत्री की शादी किसी राजा के साथ कर दी। कुछ दिनों पश्चात् वह राजा दिवंगत हो गया। पिता ने अपनी पुत्री को बुलाकर कहा—'पुत्री! पति के दिवंगत होने के बाद अब तुम धर्म का आचरण करो।' वह अन्य दर्शन के साधुओं को दान देती थी। एक बार कार्तिक मास धर्ममास है, ऐसा सोचकर उसने मांस न खाने का प्रत्याख्यान कर लिया। वहां पारणे के दिन अनेक साधुओं को मांस आदि देने के लिए लाया जाता था। वह उनको आहार आदि देती थी। एक बार पास से गुजरते हुए निर्ग्रन्थ साधुओं को भी आहार के लिए निमंत्रण दिया। उन्होेंने आहार ग्रहण किया, लेकिन मांस लेने की इच्छा भी नहीं की। राजा की पुत्री ने कहा—'क्या तुम्हारा कार्तिक मास अभी तक पूरा नहीं हुआ?' साधुओं ने कहा—'हमारे लिए यावज्जीवन हर दिन कार्तिक मास है।' साधुओं ने उसे मांसभक्षण के दोष बताए। उनकी बात सुनकर वह संबुद्ध होकर प्रव्रजित हो गयी।४
४. आवचू २ पृ. २७२, हाटी पृ. २०९।
९६. कार्तिक सेठ और परिव्राजक
हस्तिनापुर नगर में जितशत्रु राजा राज्य करता था। कार्तिक सेठ का स्थान आठ हजार व्यापारियों में प्रथम था। वह श्रावक था। उसी नगर में एक परिव्राजक मासखमण की तपस्या करता था। सब लोग उसे सम्मान देते थे, लेकिन कार्तिक सेठ उसका सत्कार नहीं करता था। तब वह गेरुआ वस्त्रधारी परिव्राजक कार्तिक का छिद्रान्वेषण करने लगा। एक बार राजा ने उसे पारणे के लिए निमंत्रण दिया, पर उसने इंकार कर दिया। राजा ने जब बार-बार आग्रहपूर्वक निमंत्रण दिया तो उसने कहा—'यदि कार्तिक सेठ मुझे खाना खिलाएगा तो मैं पारणा करूंगा।' राजा ने कहा—'मैं ऐसी ही व्यवस्था करूंगा।' राजा राजपुरुषों के साथ कार्तिक सेठ के यहां गया। कार्तिक बोला—'आज्ञा दें, मैं आपकी क्या सेवा करूं।' राजा ने कहा—'परिव्राजक को भोजन परोसो।' कार्तिक सेठ बोला—'यद्यपि यह कार्य मैं नहीं करता, लेकिन आपके राज्य में रहता हूं, अत: आपकी आज्ञा का पालन करूंगा।' कार्तिक ने सोचा—'यदि आज मैं प्रव्रजित होता तो मुझे ऐसी आज्ञा का पालन नहीं करना पड़ता।' कार्तिक ने राजा की आज्ञा से परिव्राजक को भोजन परोसा। भोजन परोसते हुए कार्तिक सेठ का हाथ प्रकंपित होने लगा। परिव्राजक ने पूछा—'यह क्या? हाथ क्यों प्रकंपित हो रहा है।' इस बात से विरक्त होकर वह आठ हजार व्यापारियों के समूह के साथ तीर्थंकर मुनिसुव्रत के पास दीक्षित हो गया। दीक्षित होकर उसने द्वादशांगी का अध्ययन किया। बारह वर्ष तक उसने श्रामण्य पर्याय का पालन किया। दिवंगत होकर सौधर्मकल्प में इन्द्र बना। वह परिव्राजक उस अभिमान के कारण आभियोगिक ऐरावत हाथी बना। वह इन्द्र को देखते ही वहां से भाग गया। मुश्किल से पकड़कर इन्द्र ने उस पर सवारी की। ऐरावत ने अपने दो शीश किए, तब शक्र भी दो हो गए। ऐरावत ने जितने शिरों की विकुर्वणा की, उतने ही शक्र के रूपों की विकुर्वणा हो गई। तब हाथी ने भगाना प्रारम्भ किया। शक्र के द्वारा आहत करने पर वह एक स्थान पर स्थित हो गया।१
१. आवचू २ पृ. २७६, २७७, हाटी २ पृ. २१४,२१५।
९७. देवता का अभियोग
देवता के अभियोग से एक गृहस्थ श्रावक बन गया। उसने अपने चिरपरिचित व्यन्तरों की पूजा-अर्चना करनी छोड़ दी। एक व्यन्तरी के मन में उसके प्रति द्वेष उत्पन्न हो गया। उस गायरक्षक श्रावक के पुत्र का गायों के साथ उस व्यन्तरी ने अपहरण कर लिया। श्रावक ने व्यन्तरी को कहा—'तुमको रखने से मेरे धर्म की विराधना होती है।' व्यन्तरी ने कहा—'तुम मेरी अर्चना करो।' श्रावक बोला—'तुम जिनेश्वर भगवान् की प्रतिमा के पीछे स्थित हो जाओ।' व्यन्तरी ने यह बात स्वीकार कर ली। वह प्रतिमा के पीछे स्थित हो गयी। उसका पुत्र गायों को लेकर वापस आ गया।२
२. आवचू २ पृ.२७७, हाटी २ पृ. २१५।
९८. गुरुनिग्रह
बौद्ध भिक्षु का उपासक एक श्रावक की पुत्री के साथ विवाह करना चाहता था। उसने उसके साथ अपनी कन्या का विवाह करने से इंकार कर दिया। वह कपटपूर्वक श्रद्धालु बनकर साधुओं की सेवा करने लगा। बाद में वह भाव से श्रावक बन गया। उसने मुनियों को बता दिया कि मैं उस श्रावक की कन्या प्राप्त करने के लिए श्रावक बना था, लेकिन अब यथार्थ में श्रावक बन गया हूं।' उस श्रावक ने साधुओं से उपासक के बारे में पूछा। साधुओं के कहने पर उसने अपनी पुत्री की शादी कर दी। उसने शादी के बाद अपना अलग घर बना लिया।
एक बार उसके माता-पिता ने बौद्ध भिक्षुओं के लिए खाना बनाया। माता-पिता ने कहा—'आज हमारे साथ चलो।' माता-पिता के साथ वह भिक्षुओं के पास गया। भिक्षुओं ने विद्या से मंत्रित करके एक फल दिया। फल खाने से व्यन्तरों से अधिष्ठित होकर वह घर गया और श्रावक की पुत्री से बोला—'हम भिक्षुओं को खाना देंगे।' उसने इंकार कर दिया। दास और स्वजन आदि ने खाना पकाना प्रारम्भ कर दिया। श्रावक पुत्री ने आचार्य के पास जाकर सारी बात बताई। आचार्य ने उस व्यन्तरी के योग का भेदन करने के लिए कुछ मंत्रित पदार्थ१ दिए। उसको उसने अपने पति को पानी के साथ पिला दिया। इससे वह व्यन्तरी वहां से पलायन कर गयी। स्वाभाविक स्थिति में आकर उसने पूछा—'यह सब कैसे हुआ?' उसने सारी बात बताई। यथार्थ स्थिति जानने पर उसने भिक्षुओं को भोजन देने से इंकार कर दिया। उसने कहा—'माता-पिता के छल से मैं विक्षिप्त जैसा हो गया था। वह निष्पन्न प्रासुक आहार उसने साधुओं को दिया।२
१. कुछ आचार्यों के अनुसार मदन फल की मिंजा खिलाकर उसने अपने पति को वमन करा दिया। इससे वह स्वाभाविक स्थिति में आ गया।
२. आवचू २ पृ. २७७,२७८, हाटी २ पृ. २१५।
९९. अटवी में अपवाद
सौराष्ट्र देश का एक श्रावक उज्जयिनी नगरी जा रहा था। दुष्काल में वह बौद्ध भिक्षुओं के साथ चल रहा था। उसका पाथेय समाप्त हो गया। भिक्षुओं ने कहा—'तुम हमारे धर्म का वहन करो तो हम तुमको भी खाने के लिए भोजन देंगे।' उसने भिक्षुओं की बात स्वीकार कर ली। एक बार उसे अतिसार हो गया। भिक्षुओं ने अनुकम्पा करके उसे वस्त्रों से ढक दिया। वह भगवान् को नमस्कार करता हुआ कालगत हो गया और मरकर वैमानिक देव बना। अवधिज्ञान से उसने अपने शरीर को बौद्ध कपड़ों में लिपटा देखा। तब उसने आभूषण युक्त हाथ से बौद्ध साधुओं को भोजन देना प्रारम्भ कर दिया। उससे श्रद्धालु लोगों में अपभ्राजना होने लगी। आचार्य का आगमन हुआ। भिक्षुओं ने आचार्य से सारी बात कही। आचार्य ने कहा—'जाओ, जब हाथ आए, तब उसे पकड़ कर कहना-'नमो अरहंताणं। हे गुह्यक देव! तुम प्रतिबुद्ध होओ।' उन्होंने जाकर कहा। वह गुह्यक प्रतिबुद्ध हो गया। भगवान् को वंदना कर वह लोगों से बोला—'यहां कोई धर्म नहीं है, अत: इसका परिहार कर दो।'३
३. आवचू २ पृ. २७८, हाटी २ पृ. २१५।
१००. शंका से हानि
दो विद्यार्थी विद्याध्ययन हेतु पाठशाला गए। पेया में उड़द को भूनकर डाला गया। पाठशाला से आकर दोनों पुत्रों ने अंधकार में उस पेया को पी लिया। उड़द के कारण एक ने चिंतन किया कि पेया में मक्खियां थीं। शंका करने से उसको वमन और डकारें आने लगीं। थोड़ी देर में वह मर गया। दूसरे भाई ने चिंतन किया कि मेरी मां मुझको मक्खी नहीं दे सकती। शंका न होने के कारण वह स्वस्थ एवं जीवित रहा।४
४. आवचू २ पृ. २७९, हाटी २ पृ. २१६।
१०१. कांक्षा का दुष्परिणाम
एक बार राजा और कुमारामात्य घोड़ों की सवारी कर रहे थे। घोड़ों ने उन्हें एक अटवी में पहुंचा दिया। भूख से व्याकुल होकर उन्होेंने जंगली फल खाए, लेकिन भूख शान्त नहीं हुई। लौटते हुए राजा ने सोचा—'मैं घर जाकर लड्डू, मालपुआ आदि सभी चीजें खाऊंगा। वे दोनों राजमहल में आए। राजा ने सूपकार को कहा—'जो-जो चीजें लोक में प्रचलित हैं, वे सब पकाओ।' सूपकार ने राजा के समक्ष भोजन प्रस्तुत किया। राजा प्रेक्षनक दृष्टान्त को चरितार्थ करने लगा।१ जैसे-कार्पटिकों को बलि द्वारा संतुष्ट किया जाता है, उसी प्रकार राजा विभिन्न पदार्थ खाने लगा। एक भिक्षु भिक्षार्थ वहां आया, उसे बाहर निकाल दिया। अनेक प्रकार की मिठाई एवं चावलों से बने भोजन को उसने पेट भरकर खाया। उसके पेट में दर्द पैदा हुआ और मर गया। अमात्य साथ ही था। वह वमन-विचेरन आदि से जीवित बच गया और विविध भोगों का आभागी बना।२
१. नाटक में भिन्न-भिन्न पात्रों के लिए भिन्न-भिन्न भोजन दिया जाता है।
२. आवचू २ पृ. २७९, हाटी २ पृ. २१६।
१०२. निर्विचिकित्सा (चोर की विद्या-सिद्धि)
एक श्रावक नंदीश्वरद्वीप में अपने मित्र के पास गया। देवताओं के संघट्टन से दिव्यगंध उछल रही थीं। उसने मित्र से पूछा। मित्र ने उसे आकाशगामिनी विद्या सिद्ध करने की विधि बताई। श्मशान में जाकर वह चार पाए के छींके पर बैठा, उसके नीचे खदिर के शूलों की अग्नि जलाई। आठ सौ बार जपने से छींके का एक पाया काट दिया, इसी प्रकार दूसरा, तीसरा और चौथा पाया भी टूट गया।३ छींके के टूटने से साधक में आकाशगमन की शक्ति आ जाती है। उस मित्र ने वह विद्या ग्रहण कर ली। कृष्णा चतुर्दशी को श्मशान में वह उसकी सिद्धि करने लगा।
३. अन्य मत के अनुसार आठ सौ बार मंत्रोच्चारण करके आठ सौ बार पाद का छेदन किया।
उसी रात एक चोर नगररक्षकों को पीछा करते हुए देखकर पलायन करता हुआ श्मशान में आ पहुंचा। नगररक्षक उसे घेर कर श्मशान में स्थित हो गए। उन्होंने सोचा कि हम प्रभात में इसे पकड़ लेंगे। चोर श्मशान में घूमने लगा। उसने उस विद्या साधक को देखा। पूछने पर वह विद्या साधक बोला—'मैं विद्या की सिद्धि कर रहा हूं।' चोर ने पूछा, - 'तुम्हें यह विद्या किसने दी?' वह बोला—'एक मित्र श्रावक ने मुझे यह विद्या दी है।' चोर बोला—'तुम यह सारा धन ले लो, इसके बदले में मुझे यह विद्या दे दो।' वह श्रावक संशयशील था कि यह विद्या सिद्ध होगी या नहीं? इसलिए उसने वह विद्या चोर को दे दी। चोर ने सोचा, यह श्रावक चीटीं को मारने का भी पाप सहन नहीं करता, अत: यह झूठ नहीं बोल सकता, यह विद्या सही है। चोर ने विद्या सिद्ध करनी प्रारम्भ की। उसकी विद्या सिद्ध हो गयी। नगररक्षकों ने उस श्रावक को चोर समझकर पकड़ लिया। चोर ने आकाश में जाकर उनको डराया-धमकाया, तब उन्होंने उसे छोड़ दिया। वे दोनों श्रद्धालु हो गए।४
४. आवचू २ पृ. २७९,२८०, हाटी २ पृ. २१६,२१७।
१०३. जुगुप्सा का फल
एक श्रद्धालु प्रत्यन्त देश में रहता था। उसकी पुत्री के विवाह में कुछ साधु भिक्षार्थ वहां आए। पिता ने पुत्री को कहा—'साधुओं को दान देकर प्रतिलाभित करो।' मण्डित-प्रसाधित होकर उसने साधुओं को भिक्षा दी। साधुओं के शरीर में मैल की गंध उसके नाक में पहुंची। उसने सोचा—'अहो! भगवान ने अनवद्य धर्म की देशना दी है। यदि प्रासुक जल से स्नान की छूट होती तो इसमें क्या दोष होता?' दोष की आलोचना-प्रतिक्रमण किए बिना राजगृह नगरी में वह एक गणिका के उदर में आयी।१ गर्भगत होते ही वह गणिका को अप्रिय लगने लगी। गर्भ गिराने के अनेक प्रयत्न करने पर भी वह गर्भ नहीं गिरा। जन्मते ही गणिका ने उसे जंगल में फेंक दिया। उसके शरीर से आने वाली गंध पूरे वन में फैल गयी।
१. अन्य मत के अनुसार वह वहां से मरकर वणिक् की पत्नी के गर्भ में आई।
एक बार राजा श्रेणिक भगवान् महावीर को वंदना करने के लिए उस प्रदेश से गुजरा। स्कन्धावार उस गंध को सहन नहीं कर सका। राजा ने पूछा—'यह गंध कहां से आ रही है?' राजा को बताया गया कि यह एक बालिका की गंध है। राजा ने बालिका के पास जाकर उसे देखा और सोचा कि भगवान् से सबसे पहले इसके बारे में ही पूछूंगा। श्रेणिक वहां से भगवान् के पास गया। भगवान् ने उसके पूर्व जन्म का वृत्तान्त बताया। राजा ने पुन: पूछा—'यह कन्या बड़ी होकर सुख भोगेगी या दु:ख?' भगवान् ने कहा—'इतने काल तक उसने कर्म भोग लिए। बड़ी होकर यह तुम्हारी रानी बनेगी। आठ वर्ष२ तक तुम्हारे साथ क्रीड़ा करते हुए बीतेंगे। एक दिन वह तुम्हारी पीठ पर चढ़ेगी, तब तुम उसको पहचान जाओगे।'
२. अन्य मत के अनुसार १२ वर्ष।
श्रेणिक भगवान् को वंदना करके गया। कुछ समय पश्चात् उस लड़की के शरीर से गंध आनी बंद हो गयी। एक कुलपुत्र उसे अपने घर ले गया। कालान्तर में वह यौवन को प्राप्त हो गयी। एक बार कौमुदी महोत्सव के अवसर पर वह अपनी मां के साथ उत्सव में आई। अभयकुमार और राजा श्रेणिक प्रच्छन्न रूप से इस कौमुदी उत्सव को देख रहे थे। राजा उस बालिका के स्पर्श से उस पर आसक्त हो गया। उसने अपनी नामांकित मुद्रिका उसकी साड़ी के किनारे पर बांध दी। राजा श्रेणिक ने अभय से कहा—'मुद्रिका की चोरी हो गयी है, अत: उसकी खोज करो।' अभयकुमार ने द्वार पर अपने राजपुरुषों को खड़ा कर दिया। एक-एक मनुष्यों को अच्छी तरह देखकर बाहर निकाला जा रहा था। उस बालिका के पास अंगूठी देखकर उसे चोर समझकर पकड़ लिया। राजा ने उसके साथ विवाह कर लिया। एक बार वे आंखों के पट्टी बांधकर क्रीड़ा करने लगे। राजा ने उसको अपनी पीठ पर चढ़ाया। राजा को सारी बात याद आ गई। राजा ने उसे छोड़ दिया। वह विरक्त होकर प्रव्रजित हो गयी।३
३. आवचू २ पृ.२८०,२८१, हाटी २ पृ. २१७।
१०४. चन्द्रगुप्त और चाणक्य
पाटलिपुत्र में चाणक्य मंत्री था। चन्द्रगुप्त ने भिक्षुओं की वृत्ति का हरण कर लिया। वे उसको धर्म का उपदेश देने लगे। राजा संतुष्ट होकर चाणक्य को देखने लगा। चाणक्य ने प्रशंसा नहीं की, अत: राजा ने उनको कुछ नहीं दिया। भिक्षु ने चाणक्य की पत्नी की चापलूसी करनी प्रारम्भ की। पत्नी के कहने से एक दिन चाणक्य बोला—'इनका वचन सुभाषित है।' राजा ने उसको उपहार दिया। दूसरे दिन चाणक्य बोला—'आपने उसको पुरस्कार क्यों दिया?' राजा चन्द्रगुप्त बोला—'कल तुमने उसकी प्रशंसा की थी।' वह बोला—'मैंने उसकी प्रशंसा नहीं की थी। सर्वारम्भ में प्रवृत्त इन लोगों का विश्वास कैसे किया जा सकता है?' बाद में राजा ने पुरस्कार देना बंद कर दिया।१
१. आवचू २ पृ.२८१, हाटी २ पृ. २१८।
१०५. हिंसा में दोष
• कोंकण देशवासी एक पुरुष की भार्या मर गई। उसके एक पुत्र था। पुत्र के कारण उसका विवाह नहीं हो रहा था। उसने सोचा कि पुत्र के जीवित रहते मुझे कोई अपनी कन्या नहीं देगा। उसने अपने पुत्र को मारने की योजना बनाई। उसने बालक के साथ खेलना प्रारम्भ किया। वह तीर फेंकता और बालक को आने का आदेश देता। अंत में उसने एक तीर बच्चे पर छोड़ दिया। वह चिल्लाता हुआ मृत्यु को प्राप्त हो गया।२
२. आवचू २ पृ.२८२, २८३।
• एक व्यक्ति का नाम कोंकण था। एक बार वह खेत को संभालने के लिए जा रहा था। बच्चा छोटा था, अत: वह पिता के पीछे दौड़ा। कोंकण ने अपनी पत्नी को और पुत्र को रुकने के लिए कहा। बच्चा आगे जाता रहा। वह प्रमादवश बच्चे को लेने नहीं गई। वह कोंकण खेत में पहुंचा। बच्चा उसके पीछे-पीछे चल रहा था। कोंकण ने सोचा कि कोई प्रेत मेरा पीछा कर रहा है। उसने बाण चलाया। बाण लगने से बच्चा मृत्यु को प्राप्त हो गया। सायंकाल पत्नी ने कोंकण से बच्चे के बारे में पूछा। उसने नकारात्मक उत्तर दिया। बच्चे के शोक में मृत्यु को प्राप्त कर वह नरक में उत्पन्न हुआ।३
३. आवचू २ पृ.२८३।
१०६. अहिंसा के प्रति आस्था
उज्जयिनी के एक श्रावक पुत्र का मालव के चोरों ने अपहरण कर डाला। एक रसोइए ने उसे खरीद लिया। उस रसोइए ने बालक से कहा—'जाओ, लावकों को मारो।' उसने लावकों को मुक्त कर दिया। पुन: कहा—'जाओ, मारो।' वह मारना नहीं चाहता था। रसोइया उसे पीटने लगा। पीटे जाने पर वह चिल्लाने लगा। राजा तक यह बात पहुंची। राजा ने उसे बुलाकर पूछा। उसने सारी बात कही। राजा ने भी बालक को लावक मारने के लिए कहा, पर वह नहीं मारना चाहता था। तब उसे हाथी का भय दिखाया, फिर भी उसने स्वीकार नहीं किया। राजा ने उस लड़के को शीर्षरक्षक के रूप में नियुक्त कर दिया। एक बार वहां स्थविर आचार्य आए। वह उनके पास प्रव्रजित हो गया।४
४. आवचू २ पृ. २८३, हाटी २ पृ. २१९।
१०७. अहिंसा का प्रभाव
पाटलिपुत्र नगर में जितशत्रु राजा राज्य करता था। उसका मंत्री क्षेम चार प्रकार की बुद्धि से सम्पन्न था। वह सर्वगुण सम्पन्न श्रमणोपासक था। वह राजा का हितकर एवं उनका प्रिय था, इसलिए अन्य दण्डनायक, योद्धा और भोजिक आदि का वह प्रिय नहीं था। उसके विनाश हेतु वे लोग क्षेम के पास रहने वाले पुरुषों का दान-मान से सत्कार करते रहते थे। विरोधी लोगों ने उन्हें राजा के वध के लिए नियुक्त किया। राजपुरुषों द्वारा पकड़कर पीटने पर वे बोले—'हमे क्षेम ने ही इस कार्य में नियुक्त किया है।' क्षेम को पकड़ने पर वह बोला—'मैं तो सब प्राणियों का क्षेम-कुशल चाहता हूं, फिर राजा के शरीर की तो बात ही अलग है।' फिर भी राजा ने उसके वध का आदेश दे दिया।
राजा की अशोकवाटिका में एक अगाध जल वाली पुष्करिणी थी। वह अनेक उत्पल एवं पद्म के पत्तों और पुष्पों से आच्छन्न थी। वह मगर, गाह आदि के कारण दुरवगाह थी। उस पुष्करिणी से कोई भी उत्पल आदि तोड़ने में समर्थ नहीं होता था। राजा जिस किसी को वध का आदेश देता, उसको राजा उस पुष्करिणी से कमल के फूल लेकर आने के लिए कहता था। तब क्षेम उठकर अर्हतों को नमस्कार करके बोला—'यदि मैं निरपराध हूं तो देवता मुझे सन्निधि दें।' उसने सागारी भक्त प्रत्याख्यान किया और उस पुष्करिणी में अवगाहन कर लिया। देवता की सहायता से मगर की पीठ पर बैठकर वह अनेक उत्पल और कमल लेकर पुष्करिणी के किनारे आ गया। राजा ने प्रसन्न होकर उसका आलिंगन किया। अनेक विरोधी लोगों का निग्रह करके राजा ने मंत्री से पूछा—'मैं तुमको क्या वरदान दूं?' अमात्य संसार की स्थिति जान चुका था, अत: उसके मन में वैराग्य के अंकुर फूट गए। उसने राजा के सामने प्रव्रजित होने की इच्छा व्यक्त की और दीक्षित हो गया।१
१. आवचू २ पृ. २८३, २८४, हाटी २ पृ. २१९।
१०८. सत्यवादिता
कोंकणक देश में एक श्रावक था। एक बार लोगों ने उसे कहा—'यह घोड़ा दौड़ रहा है, अत: तुम इसकी पिटाई करो।' उसने घोड़े को चाबुक मारा। आहत होने से घोड़ा मर गया। घोड़े का स्वामी उसे न्यायालय में ले गया। उसने पूछा—'तुम्हारी साक्षी क्या है?' घोटक स्वामी ने कहा—'इसका पुत्र मेरा साक्षी है।' उस बालक ने कहा—'ये सत्य कह रहे हैं।' सत्य बोलने के कारण न्यायाधीशों ने उसे सत्कारित किया और लोगों में उसकी खूब प्रशंसा हुई।२
२. आवचू २ पृ.२८५,२८६, हाटी २ पृ. २२०,२२१।
१०९. मर्मभेदन से आत्मघात
मथुरा देश का एक वणिक् दिग्यात्रा हेतु गया। अनेक वर्ष बीतने पर भी जब वह नहीं आया तो बारहवें वर्ष उसकी भार्या किसी दूसरे के साथ लग गयी। वणिक् यात्रा से लौटा और रात्रि में वेश बदलकर कार्पटिक के रूप में प्रविष्ट हुआ। उस दिन उत्सव था। वह एक कार्पटिक को इसलिए खोज रही थी कि उसके घर बनी मिठाई आदि का भार उठाकर ले जाए। कार्पटिक के वेश में आए अपने पति से उसने कहा— 'कार्पटिक! यदि तुम मेरा कार्य करोगे तो मैं तुमको अच्छा भोजन कराऊंगी।' उसके पति ने कहा— 'जो तुम आज्ञा दोगी, वही कार्य करूंगा।' कार्पटिक के कंधे पर मिठाई आदि का भार रखकर वह जार के यहां गई। कार्पटिक को उसने घर की रक्षा करने को कहा और स्वयं जार के साथ बातों में संलग्न हो गयी। उस रात्रि वहीं शयन करके अपने घर आ गई। दूसरे दिन संन्यासी उनकी बातों से सब कुछ समझ गया। वह फिर वहां से चला गया और किसी को ज्ञात किए बिना विशाल ऋद्धि के साथ अपने घर लौटा और स्वजनों से मिला। उस दिन रात्रि में पति के साथ शयन करते हुए उसने पति से पूछा— 'आपने इतना समय क्यों लगाया?' पति ने कहा— 'धन कमाने के लिए।' बातों-बातों में उसने पत्नी के समक्ष सारा भेद खोल दिया। उसकी पत्नी ने जब यह सुना तो आघात लगने के कारण वह आत्महत्या करके मर गई।१
१. आवचू २ पृ. २८७, हाटी २ पृ. २२१।
११०. अचौर्यव्रत का फल
एक नगर में एक गोष्ठी में श्रावक भी सम्मिलित था। गोष्ठी में उन लोगों ने चिंतन किया कि एक वणिक् के घर चोरी करेंगे। श्रावक ने चोरी करने की अनिच्छा व्यक्त की। चोरों ने एक स्थविरा के घर चोरी करने का निश्चय किया। लोगों के जाने पर गोष्ठी के सदस्यों ने घर को लूट लिया। वृद्धा ने प्रत्येक को मोर के बच्चे के पैरों से अंकित कर दिया। सवेरे उसने सारी बात राजा को बताई। राजा ने कहा—'उनको कैसे पहचाना जाएगा?' वृद्धा बोली—'उन सबके पैरों को मैंने अंकित कर दिया है।' नगर-समागम के समय उन सब लोगों को पहचानकर पकड़ लिया गया। श्रावक बोला—'न मैं चोरी करता हूं और न ही मुझे लाञ्छित किया है।' गोष्ठी के लोगों ने भी कहा—'यह कभी चोरी नहीं करता है।' राजा ने उसे छोड़कर सबको दंड दिया।२
२. आवचू २ पृ २८७,२८८, हाटी २ पृ. २२१।
१११. अगम्यगमन
• गिरिनगर में तीन सहेलियां रहती थीं। उज्जयंत पर्वत जाते हुए चोरों ने उन्हें पकड़ लिया और पारसकूल में जाकर उन्हें वेश्याओं के हाथों बेच दिया। जब उन्होंने घर छोड़ा, तब उन सबके पुत्र छोटे थे। वे सभी आपस में मित्र हो गए। मातृस्नेह से वे पारसकुल में व्यापार करने लगे। वहां रहने वाली गणिकाओं ने सोचा—'ये व्यापारी अपने देशवासी हैं, अत: हमें कुछ अधिक धन देंगे, यह सोचकर वे वेश्याएं उन व्यापारियों के पास गईं। भवितव्यता से वे सब अपनी-अपनी माता के पास गए। उनमें एक श्रावक था। वह किसी के पास नहीं गया। उसकी अनिच्छा जानकर एक महिला मौन भाव से एक ओर बैठ गई। तब उस श्रावक ने पूछा—'तुम कहां से लायी गई हो?' उसने सारी बात बताई। तब श्रावक ने कहा—'हम ही आपके पुत्र हैं। दूसरे मित्रों को भी यह बात बताई कि तुम लोगों ने अपनी माताओं के साथ भोग भोगा है। अधीर होकर वे स्वयं को धिक्कारने लगे। तब श्रावक ने धर्मोपदेश दिया। वे सभी वहां से मुक्त होकर प्रव्रजित हो गए।३
३. आवचू २ पृ. २८९, हाटी २ पृ. २२२।
• भार्या के गर्भवती होने पर एक व्यक्ति दिग्यात्रा के लिए चला गया। उसको लोगों ने समाचार भेजा कि तुम्हारे पुत्री हुई है। वह व्यापार में मग्न हो गया, तब तक उसकी पुत्री युवती हो गयी। उसकी शादी किसी अन्य नगर में कर दी गयी। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी। घर वापस लौटते हुए भाण्ड आदि उपकरण खराब न हो जाएं, इसलिए उसी नगर में वर्षाकाल बिताया, जहां उसकी पुत्री का विवाह हुआ था। उसने पुत्री के साथ संबंध स्थापित किया, लेकिन उसे ज्ञात नहीं हुआ कि यह मेरी ही पुत्री है। वर्षाकाल बीतने पर वह अपने नगर गया। वहां उसकी पुत्री मिलने के लिए आयी। एक दूसरे को देखकर दोनों लज्जित हो गए। लड़की ने आत्महत्या कर ली। उसका पिता भी विरक्त होकर प्रव्रजित हो गया।१
१. आवचू २ पृ.२८९, हाटी २ पृ. २२२।
• एक गोष्ठी के साथ एक युवक था। उसकी माता घूमती रहती थी। जाती हुए माता को एक बार गोष्ठी के पुरुषों ने देखा और बुलाया। रात्रि में अंधकार के कारण उन्होंने उसे सम्यक् रूप से नहीं पहचाना। माता और पुत्र के वस्त्र आपस में बदल गए। प्रात:काल पत्नी ने अपने पति से वस्त्र के बारे में पूछा और कहा— 'ये महिलाओं के वस्त्र क्यों पहन रखे हैं?' इस बात को सुनकर वह अधीर हो गया और पलायन कर प्रव्रजित हो गया।२
२. आवचू २ पृ.२८९,२९०, हाटी २ पृ. २२२।
• एक गणिकाने पुत्र और पुत्री दोनों का प्रसव होते ही पेटी में रखकर नदी में छोड़ दिया। पेटी प्राप्त होने पर दो मित्रों नें उन्हें स्वीकार कर लिया। एक ने लड़का लिया, दूसरे ने लड़की। उसी स्थिति में दोनों मित्रों ने उनका संयोग कर दिया। वह बालक अपनी पूर्व गणिका माता के साथ भोग भोगने लगा। उसकी बहिन धर्म को सुनकर प्रव्रजित हो गयी। उसे अवधिज्ञान उत्पन्न हो गया। एक दिन वह भिक्षार्थ घूमती हुई गणिका के घर गई। उसके संयोग से गणिका के पुत्र की उत्पत्ति हो गई। वह आर्या उसके पुत्र को हाथ में लेकर कहने लगी-'तुम मेरे पुत्र हो, भतीजे हो, देवर हो, भाई हो। जो तुम्हारा पिता है वह मेरा पिता, पति, श्वसुर और भाई है। तुम्हारी माता मेरी माता, भौजाई, सपत्नी और सास है।' उसका पति अर्थात् भाई संबुद्ध होकर प्रव्रजित हो गया।३
३. आवचू २ पृ. २९०, हाटी २ पृ. २२३।
११२. अब्रह्मचारी की दुर्गति
एक वणिक् पुत्र था, जिसका नाम सोमिल था। एक वणिक् का घर उसके पड़ोस में था। सोमिल प्रासाद के काष्ठ से उसके प्रासाद में उतर जाता था। एक दिन उस वणिक् ने देखा कि प्रासाद का काष्ठ घिस गया है। निश्चय ही कोई व्यक्ति इसके सहारे ऊपर चढ़ता है। घूमते हुए उसने घर की रखवाली की और चढ़ते हुए सोमिल को पकड़ लिया। उसने सोमिल को वर्चोगृह-शौचालय के गड्ढे में डाल दिया। वह वहां रहते हुए मल-मूत्र खाता-पीता था। एक बार वर्षाकाल में शौचालय की सफाई हुई। पानी के सहारे नाली के माध्यम से वह अपने घर पहुंच गया। उसके शरीर से दुर्गन्ध आने लगी। वैद्यों ने चिकित्सा से उसका शरीर पूर्ववत् कर दिया। स्वस्थ होने पर वह पुन: उसी प्रकार भोग भोगने लगा। इस प्रकार तीन बार वह पकड़ा गया और शौचालय में रहा। चौथी बार उसे शौचालय में बेड़ियों से बांध दिया। कालान्तर में वह वहीं मर गया।१
१. आवचू २ पृ. २९०।
११३. ब्रह्मचर्य का प्रभाव
कच्छप्रदेश में कुलपुत्र और कुलपुत्री थे। वे दोनों श्रावक धर्म का पालन करते थे। आनन्दपुर में एक दरिद्र ब्राह्मण रहता था। उसने व्यन्तर देव भूलेश्वर२ की उपवास पूर्वक आराधना करके वरदान मांगा-'हे कुबेर! तुम मुझे चातुर्वैद्य भक्त के मूल्य जितना धन दो, जिससे हम पुण्य कर सकें।' उस व्यन्तर देव ने कहा—'कच्छ में कुलपुत्र और कुलपुत्री श्रावक हैं। वे दंपती हैं। उनको तुम भोजनकराओ। तुमको महान् फल की प्राप्ति होगी।' दो बार कहने पर वह कच्छ प्रदेश गया। उसने उन दोनों को भक्तपान कराया और दक्षिणा दी। उसने उन दोनों से पूछा—'कहो, तुमने कौन से तप का आचरण किया, जिसके कारण तुम देवताओं के भी पूज्य बन गए।' उन्होंने कहा—'हम दोनों ने बालकपन से एकान्तर मैथुन का परित्याग कर दिया था। किसी भी तरह हमारा विवाह हो गया। हमारा संकल्प विपरीत हो गया। अर्थात् जिस दिन एक के ब्रह्मचर्यपौषध होता, उसी दिन दूसरे के पारणा (अब्रह्मचर्य-सेवन) होता था। इस प्रकार हम दोनों गृहवासी होते हुए भी कुंवारे ही रहे। हमने कभी सहवास नहीं किया। उसकी बात सुनकर वह ब्राह्मण संबुद्ध हो गया।३
२. टीका में थूलेसर—स्थूलेश्वर पाठ है।
३. आवचू २ पृ. २९१, हाटी २ पृ. २२३।
११४. लिंगपरिवर्तन
राजा मुरंड ने अपने अंतपुर के नपुंसक को दूत के रूप में भेजा। कार्य सम्पन्न करके वह पुन: लौटा। राजा ने उसका सम्मान किया और कहा—'अंत:पुर में जाकर रहो।' दूत ने कहा— 'मैं अब नपुंसक नहीं, अपितु पुरुष बन गया हूं।' राजा ने पूछा— 'तुम पुरुष कैसे बने?' उसने कहा— 'मुझे देवता ने वर दिया है।'४
४. आवचू २ पृ.२९१।
११५. परिग्रह-परिमाण
भूख से मरते हुए एक वणिक् पत्नी ने रत्नों को बेचने का विचार किया। एक श्रावक ने कहा—'मैं रत्नों का इतना परीक्षक नहीं हूं।' वह अन्य के पास रत्नों को ले गयी। वणिक् पत्नी ने कहा—'तुम्हें उचित लगे, वह मूल्य दे दो।' उसने उसको रत्न के बदले एक प्रस्थ सेवइयां दे दीं। सुभिक्ष होने पर उसका पति घर आया। उसने अपनी पत्नी से पूछा—'रत्न कहां हैं?' उसने कहा—'परिस्थिति आने पर मैंने बेच दिए।' वणिक् ने पूछा—'तुमने कैसे बेचे?' उसने कहा—'गेहूं की एक प्रस्थ सेवइयों के बदले एक रत्न दे दिया। वह वणिक् उस रत्न खरीदने वाले के पास गया और बोला—'या तो मेरे रत्न वापिस दो, अथवा उसका पूरा मूल्य दो।' उसने देने से इंकार कर दिया। वह वणिक् राजा के पास गया। उसने कहा—'इतने मूल्य वाले रत्नों के बदले इसने इतना ही मूल्य दिया है।' राजा ने उसको दंड दिया। वणिक्पत्नी ने प्रथम श्रावक को उन रत्नों को बेचना चाहा, लेकिन उसने परिग्रह-परिमाण का अतिरेक होने से उन रत्नों को ग्रहण नहीं किया। वह सबके द्वारा सम्मानित हुआ।१
१. आवचू २ पृ २९३।
११६. लोभ का दुष्परिणाम
पाटलिपुत्र में लुब्धनंद नामक वणिक् रहता था। राजा के द्वारा तालाब खुदवाने पर वहां कुश्य-लोहे की कीलें निकलीं। लुब्धनंद ने वे खरीद लीं। एक बार मित्रों के निमंत्रण पर वह बाहर गया और पुत्रों को कुश्य खरीदने के लिए कहा। पुत्रों ने वे कीलें नहीं खरीदीं। कर्मकर श्रावक के पास वे कुश्य बेचने को गए, लेकिन उसने इंकार कर दिया। रखी जाती हुईं वे कुश्य भग्न हो गईं। राजपुरुष कर्मकरों को राजा के पास ले गए। उन्होंने यथार्थ बात बता दी।
लुब्धनंद ने देखा कि पुत्रों ने कुश्य नहीं खरीदीं तो उसने दोनों पुत्रों के एक एक पैर काट दिए। राजा ने लुब्धनंद और श्रावक दोनों को बुलाया। श्रावक ने कहा— 'मेरे इच्छापरिमाणव्रत है, अत: अधिक न रखने का संकल्प है तथा धोखा देकर कपट वस्तु रखने का त्याग है।' राजा ने उसका सत्कार किया और भंडार का अधिकारी बना दिया। नंद को शूली पर चढ़ाने का आदेश दे दिया और उसके कुल का विनाश कर दिया।२
२. आवचू २ पृ. २९३, हाटी २ पृ. २२४।
११७. तुच्छौषधि भक्षण
एक क्षेत्ररक्षक फलियां खा रहा था। राजा घूमने निकला और मध्याह्न में लौटा। उसने देखा कि किसान तब भी फलियां खा रहा था। राजा के मन में कुतूहल उत्पन्न हुआ और यह जानना चाहा कि उसने कितनी फलियां खाई हैं। राजा ने उसका पेट फाड़ा। उसने देखा कि पेट में केवल फेन हैं, अन्य कुछ भी नहीं है।३
३. हाटी २ पृ. २२६।
११८. धम्मिल्ल
कुसुमपुर नगर में सुरेन्द्रदत्त नामक सार्थवाह रहता था। उसकी पत्नी का नाम सुभद्रा था। उसके एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसके गर्भ में आने पर माता के मन में धार्मिक भावना की वृद्धि होने लगी, अत: उसका नाम धम्मिल्ल रखा गया। कालान्तर में उसने बहत्तर कलाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया।
यौवन आने पर माता-पिता ने उसी नगर के धनवसु सार्थवाह और धनदत्ता की पुत्री यशोमती के साथ उसका विवाह कर दिया। विवाह होने के पश्चात् भी धम्मिल्ल का मन भोग-विलास में लिप्त नहीं हुआ। रात्रि के समय भी वह पढ़ने-लिखने में व्यस्त रहता था। उसकी मां ने उसका ध्यान अध्ययन से हटाकर नव विवाहिता वधू की ओर आकृष्ट करना चाहा, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी।
धम्मिल्ल की मां ने जब अपने पति से इस संदर्भ में बात की तो उसने कहा—'जब तक पुत्र का अध्ययन में मन लगे, यह हमारे लिए प्रसन्नता का विषय है। व्याकरण आदि नई विद्या को स्थिर करने के लिए उसका परावर्तन आवश्यक है। भोगों के प्रति आकृष्ट करने हेतु मां ने धम्मिल्ल को ललितगोष्ठी में सम्मिलित कर दिया। ललितगोष्ठी में सम्मिलित होने पर वह उद्यान, कानन आदि में आंनदपूर्वक समय बिताने लगा।
एक बार धम्मिल्ल राजा के यहां बसन्तसेना गणिका की पुत्री बसन्ततिलका के प्रथम नृत्य को देखने गया। वह उसमें आसक्त हो गया। वह गणिका के यहां गया और वहीं रहने लगा। उसके माता-पिता प्रतिदिन पांच सौ मुद्राएं बसन्तसेना वेश्या के यहां भेजते थे। धीरे-धीरे उनकी पूर्वार्जित सम्पदा क्षीण होने लगी।
यशोमती घर को बेचकर अपने पीहर आ गई। उसने अपने सारे आभूषण गणिका के घर भेज दिए थे। जब बसन्तसेना ने आभूषण देखे तो उसने दासी से पूछा—'ये आभूषण किसने भेजे हैं?' दासी ने कहा—'ये धम्मिल्ल की पत्नी ने भेजे हैं।' वेश्या ने सोच लिया कि अब उसके पास इतना ही धन है। बसन्तसेना ने अपनी पुत्री बसन्ततिलका से कहा कि अब धम्मिल्ल के घर में वैभव समाप्त हो गया है, अत: इसके साथ हमारा सम्बन्ध उचित नहीं है। पुत्री ने कहा—'मुझे धन से कोई मतलब नहीं है। मैं उसके गुणों से प्रभावित हूं। यदि मुझे जीवित देखना चाहती हो तो भविष्य में आप धम्मिल्ल के सम्बन्ध में कुछ मत कहना। उसके वियोग में मेरा जीना असंभव है।' गणिका ने अपनी पुत्री को विविध उपायों से समझाना चाहा, लेकिन वह उसके विचारों को नहीं बदल सकी। बसन्तसेना ने अपनी मां से कहा—'आप कृतघ्न हैं। जब तक उसके यहां से धन मिल रहा था, तब तक ठीक था। अब वैभव क्षीण होने पर वह आपको अच्छा नहीं लग रहा है।'
बसन्तसेना ने सोचा कि मेरी पुत्री इसमें अत्यन्त आसक्त है, अत: और कोई उपाय करना चाहिए। एक दिन गणिका ने बसन्ततिलका की सभी सखियों एवं परिजनों को बुलाया। धम्मिल्ल भी सब अलंकारों से विभूषित होकर वहां उपस्थित हुआ। बसन्ततिलका एवं उसकी सखियों के साथ धम्मिल्ल ने अत्यधिक शराब पी ली। शराब की अधिकता से वह मूर्च्छित हो गया। बसन्तसेना ने उसको एक वस्त्र में बांधकर गांव से दूर छुड़वा दिया। प्रात:काल की शीतल हवा से उसमें चेतना आई। उसका मन ग्लानि से भर गया। वह वहां से उठा और लोगों से पूछते-पूछते अपने घर पहुंच गया। वहां उसने द्वारपाल से पूछा—'यह किसका घर है?' द्वारपाल ने पूछा—'आपको किसके घर से प्रयोजन है?' उसने कहा—'धम्मिल्ल के घर से।' द्वारपाल बोला—'धम्मिल्ल के मां और पिता शोक से मर गए। पत्नी पीहर चली गई और धम्मिल्ल गणिका के घर में है। उसका सारा वैभव क्षीण हो गया है।' यह सुनकर धम्मिल्ल व्रजाहत सा पृथ्वीतल पर गिर गया। कुछ देर बाद उठकर उसने सोचा—'माता-पिता के वियोग होने पर तथा वैभव के क्षीण होने पर अब जीने का क्या लाभ? वह वहां से उठकर नगर के बाहर चला गया। प्राणत्याग हेतु उसने अनेक उपाय किए, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
इधर दूसरे दिन बसन्ततिलका जब उठी तो उसने धम्मिल्ल को नहीं देखा। उसने अपनी मां से पूछा—'धम्मिल्ल कहां है?' मां ने कहा—'मुझे ज्ञात नहीं कि वह कहां गया है?' बसन्ततिलका ने जान लिया कि उसकी मां ने इसीलिए उत्सव का आयोजन करके सखियों को बुलाया था। उसने प्रतिज्ञा करते हुए कहा—'यह मेरा वेणीबंध मेरा प्रिय धम्मिल्ल ही खोलेगा। ऐसा कहकर उसने सारे आभूषण उतार दिए तथा जीर्ण-शीर्ण वस्त्र धारण करके शरीर धारण हेतु अत्यल्प आहार से जीवन व्यतीत करने लगी। प्रिय विरह में वह अत्यन्त दुर्बल हो गई।
धम्मिल्ल वहां से उठकर किसी जीर्ण उद्यान में घूमने लगा। वहां उसे अगड़दत्त मुनि के दर्शन हुए। उन्होंने उसे कहा—'धम्मिल्ल! तुम अज्ञानी व्यक्ति की भांति आत्मघात का प्रयत्न क्यों कर रहे हो? धम्मिल्ल बोला—'मैंने पूर्वभव में धर्म नहीं किया, इसलिए मुझे इतना दु:ख भोगना पड़ा। अगड़दत्त मुनि ने कहा—'मैंने भी अपने जीवन में अनेक दु:ख देखे हैं। मैं स्वयं उन दु:खों का निग्रह करने में समर्थ हूं, मुझे अपना दु:ख कहो।' धम्मिल्ल ने अपना सारा घटना प्रसंग सुनाया और कहा—'मेरे माता-पिता तथा वैभव आदि सबका वियोग हो गया। अब कोई ऐसा उपाय बताएं, जिससे मैं पुन: वैभव प्राप्त कर सकूं। अगड़दत्त मुनि ने विद्या की साधना तथा उपवास आदि तपोविधि के बारे में बताया। साथ ही यह भी कहा कि जो छह मास तक आयम्बिल तप कर लेता है, उसे ऐहलौकिक इच्छित फल की प्राप्ति हो जाती है। धम्मिल्ल ने कुछ समय के लिए द्रव्यलिंग ग्रहण किया। प्रासुक आहार-पानी के द्वारा आयम्बिल तप प्रारम्भ कर दिया। तप करते हुए उसके छह मास बीत गए। उसके बाद अगड़दत्त मुनि को प्रणाम करके वह वहां से निकला। रास्ते में उसने भूतगृह में विश्राम किया। तपस्या से क्लान्त शरीर होने के कारण उसे नींद आ गई। देवता ने कहा—'धम्मिल्ल तुम आश्वस्त हो जाओ। श्रेष्ठ बत्तीस कन्याओं के साथ तुम्हारा विवाह होगा।' कालान्तर में अनेक कुल कन्याओं के साथ उसका विवाह हुआ।
अंत में धर्मरुचि अनगार के पास अपने पूर्वभव को सुनकर वह विरक्त हो गया और उन्हीं के पास दीक्षित हो गया। दीक्षित होकर अनेक वर्ष श्रामण्य पर्याय का पालन करके वह अच्युत कल्प देवलोक में बावीस सागरोपम स्थिति वाला देव बना।१
१. आवनि १०९०, कथा के विस्तार हेतु देखें वसुदेवहिंडी पृ. २७-३६। चूर्णि और टीका में इस कथा का विस्तार नहीं है।
११९. दामन्नक
राजपुर नगर में एक जातिमान् कुलपुत्र था। उसके मित्र का नाम जिनदास था। वह उसे साधु के पास ले गया। उसने मत्स्य मांस आदि का प्रत्याख्यान किया। दुर्भिक्ष में लोग मत्स्य आदि का आहार करने लगे। जिनदास साले और उसकी पत्नी के द्वारा अपमानित होकर मत्स्य पकड़ने लगा। मत्स्य जाल में फंसे, परन्तु उन्हें तड़फते हुए देखकर उसने उन्हें पुन: पानी में छोड़ दिया।
इस प्रकार उसने तीन दिनों तक तीन-तीनबार मछली को पकड़ा और उसे छोड़ दिया। अनशन करके दिवंगत होकर वह राजगृह नगर में मणियार श्रेष्ठी का पुत्र दामन्नक बना। जब वह आठ वर्ष का था, तब उसका परिवार महामारी से समाप्त हो गया। वह सागरपोत सार्थवाह के घर रहने लगा। सेठ के घर साधु भिक्षार्थ आए। साधु ने अपने साथ वाले साधु से कहा—'यह बालक इस घर का स्वामी बनेगा।' सार्थवाह ने यह बात सुनी। सेठ ने गुप्त रूप से उस बालक दामन्नक को चाण्डालों को सौंप दिया। चाण्डालों ने कुछ दूर ले जाकर उसकी अंगुलि काटकर डराते हुए उसे उस देश से बाहर जाने को कहा। वहां से भागता हुआ वह दूसरे गांव पहुंचा। वहां गोसंधि मांडलिक गोष्ठाधिपति ने उसको अपने पुत्र रूप में ग्रहण कर लिया। वह यौवन अवस्था को प्राप्त हो गया।
एक बार सागरपोत सेठ व्यापारार्थ वहां आया। दामन्नक को देखकर उपायपूर्वक उसने पूछा—'यह किसका पुत्र है?' सेठ ने कहा—'यह अनाथ है, इसलिए यहां आया है।' सेठ ने पहचान लिया कि यह वही बालक है। सेठ ने एक लेख लिखकर उसे अपने घर भेजा। वह राजगृह नगरी के बाहर देवकुल में सो गया। सागरपोत सेठ की पुत्री का नाम विषा था। वह पूजा करने के लिए देवकुल में आयी थी। उसने सोए हुए दामन्नक को देखा और उसके पास पड़े पिता की मुद्रा से मुद्रित पत्र को पढ़ा। उसमें लिखा था इस बालक को तत्काल विष दे देना। उसने विष के आगे एक मात्रा और लगा दी। अब वह शब्द विष के बदले विषा बन गया। उसने उस पत्र को पुन: मुद्रित कर दिया।
दामन्नक नगर में प्रविष्ट हुआ। विषा की शादी उसके साथ कर दी गयी। सागरपोत सेठ आया। घर जंवाई देखकर उसने मारने के लिए देवी के मंदिर में पूजा करने दामन्नक को भेजा, लेकिन उसका साला उसके स्थान पर पूजा करने चला गया। चाण्डालों ने रास्ते में ही उसको मार दिया। पुत्र-मरण की बात सुनकर सागरपोत सेठ का हृदय विदीर्ण हो गया। वह वहीं पर मर गया। राजा ने दामन्नक को घर का स्वामी बना दिया। उसके पास भोगसमृद्धि बढ़ने लगी। एक दिन पूर्वाह्न में मंगलपाठकों ने उसके सामने एक गीत गाया-'लगातार आने वाले अनर्थ भी बहुत गुण वाले होते हैं। यदि सुख-दु:ख रूपी कक्षा के पुट में समभाव हो।' इस बात को सुनकर उसने मंगलपाठक को लाख मुद्राएं दीं। तीन बार कहने पर उसने तीन लाख मुद्राएं दीं। राजा ने यह बात सुनी। पूछने पर उसने राजा को सारी बात बताई। प्रसन्न होकर राजा ने उसे श्रेष्ठी के पद पर स्थापित कर दिया। उसे बोधि की प्राप्ति हो गयी। धर्मानुष्ठान का पालन करते हुए वह देवलोक में उत्पन्न हुआ।१
१. आवनि १०९०, आवचू २ पृ.३२४ , हाटी २ पृ. २४८, २४९।
♦
अकिञ्चन—नत्थि जस्स किंचणं सो अकिंचणो। चू २ पृ. ११७
अतिक्रम—एगो साधू आहाकम्मेण निमंतिओ पडिस्सुणेति अतिक्कमो। उग्गाहिते वि जाव उवयोगे ठितेण संदिसावितं सो वि अतिक्कमो। चू २ पृ. ७५
अतिक्रान्त—अतिक्कंतं णाम पज्जोसवणाए तवं तेहिं कारणेहिं ण कीरति गुरुतवस्सिगिलाणकारणेहिं सो अतिक्कंते करेति। चू २ पृ. ३०८
अदत्तादान—अदिन्नादाणं नाम जं साधूण अणणुणातं। चू २ पृ. ९३
अनर्थदण्ड—अनर्थाय आत्मानं येन दंडयति, सो अणत्थादंडो। चू २ पृ २९७
अनाभोग—अणाभोगो णाम एकान्तविस्मृति:। चू २ पृ. ३१५
अनुपालित—अनुपालियं नाम अनुस्मृत्यानुस्मृत्य तीर्थकरवचनं प्रत्याख्यानं पालियव्वं। चू २ पृ. ३१४
अनुप्रेक्षा—अनुप्रेक्षा तद्गुणानामनुचिंतनं। चू २ पृ. २५८
अन्तर्मुहूर्त्त—भिन्नो मुहूर्त्तोऽन्तर्मुहूर्त इत्युच्यते। हाटी २ पृ. १८९
अप्रत्याख्यानक्रिया—अप्रत्याख्यानक्रिया अविरतानामेव न क्वचिद्विरतिरस्तीति। चू २ पृ. ९०
अभिगम (सम्यक्त्व)—अभिगमेणं जं सोऊणं पढिऊण य जायति। चू २ पृ. ३०७
अमोघ—अमोहो आइच्चकिरणविकारजणिओ। हाटी २ पृ. १६४
अयोगिकेवलि—अजोगिकेवली नाम सेलेसीपडिवन्नओ, सो य तीहिं जोगेहिं विरहितो जाव क ख ग घ ङ इच्चेताइं पंचहस्सक्खराइं उच्चारिज्जंति एवतियं कालमजोगिकेवली भवितूण ताहे सव्वकम्मविणिमुक्को सिद्धो भवति। चू २ पृ १३६
अवगाहनारुचि—ओगाहणारुई णयवादभंगगुविलं सुत्तमत्थतो सोतूण संवेगमावन्नसद्धो झायति। चू २ पृ. ८५
अवग्रह—आयप्पमाणमित्तो चउद्दिसिं होइ उग्गहो गुरुणो। हाटी २ पृ. ३९
अवभाषण—ओहासण त्ति.... विशिष्टद्रव्ययाचनं समयपरिभाषया ओहासणं ति भण्णइ। हाटी २ पृ. ५७
अस्वाध्यायिक—जम्मि कारणे सज्झाओ न वि कीरति, तं सव्वं असज्झाइयं। चू २ पृ. २१७
आकार—आकारो हि नाम प्रत्याख्यानापवादहेतु:। हाटी २ पृ. २४१
आघातन—आघातणं ति जत्थ वा महासंगामे मया बहू। हाटी २ पृ. १६९
आचाम्ल—आयामेणं—आंबिलेण य आहारो कीरति तम्हा आयंबिलं ति गोण्णं नाम। चू २ पृ. ३१७
आज्ञारुचि—आणारुई तित्थगराणं आणं पसंसति। चू २ पृ. ८५
आज्ञाविचय—सव्वण्णुणा दिट्ठेसु एवमेव सेतं ति चिंतंतो भासंतो य आणाविवेये ति। चू २ पृ. ८४
आर्त (ध्यान)—अट्टं कामाणुरंजितं। चू २ पृ. ८२
आवलिका—असंख्येयसमयात्मिका आवलिका। मटी प. ५९३
आशातना—आसातणा णामं नाणादि आयस्स सातणा। चू २ पृ २१२
आहारसंज्ञा—आहारसण्णा नाम आहाराभिलाससंज्ञानं। चू २ पृ. ८०
ईर्यापथिकी—गच्छंतस्स पथि जा काइ विराधणा, सा इरियावहिया। चू २ पृ. ७२
उत्तरकरण—उत्तरकरणं णाम तस्स पुव्वं आलोयणादि कतं इमं पुण काउस्सग्गकरणं उत्तरकरणं। चू २ पृ. २५१
उन्मार्ग—खओवसमभावो तातो तिव्वउदइयभावसंकमणं एवोम्मग्गो। चू ३ पृ. ६९
उल्का—कणगो सण्हरेहो पगासरहिओ य उक्का महंतरेहा पकासकारिणी य अहवा रेहारहिओ विप्फुलिंगो पभाकरो उक्का। हाटी २ पृ. १७५
कायदंड—कायदंडो कायेण असुभपरिणतो पमत्तो वा जं करेति, सो कायदंडो। चू २ पृ ७७
कायप्रयोगक्रिया—कायप्रयोगक्रिया प्रमत्तस्य गमनागमनाकुञ्चनप्रसारणक्रिया चेष्टा कायस्य। चू २ पृ ८८
कायसंयम—कायसंजमो अवस्सकरणिज्जवज्जं सुसमाहितपाणिपादस्स कुम्म इव गुत्तिंदयस्स चिट्ठमाणस्स संजमो। चू २ पृ. ११७
कृतिकर्म—कितिकम्मं ति बारसावत्तं वंदणं देइ। हाटी २ पृ. १७३
कृष्णलेश्या—कृष्णद्रव्यसाचिव्याद्य: योगपरिणाम: स कृष्णलेश्या। चू २ पृ. ११३
कौतुक—सोभग्गाइणिमित्तं परेसि ण्हवणाइ कोउयं भणियं। हाटी २ पृ. १९
क्रोधक्रिया—क्रोधक्रिया आत्मना क्रुध्यति परस्य वा क्रोधमुत्पादयति। चू २ पृ. ९०
क्षण—लोचननिमेषमात्र: काल: क्षणोऽभिधीयते। हाटी २ पृ २२
क्षमाश्रमण—क्षमाप्रधान: श्रमण: क्षमाश्रमण:। चू २ पृ. ४६
खेदज्ञ—कालविधिजाणगो खेतण्णो। चू २ पृ. २३१
गहण—चंदसूरुवरागो गहणं भण्णति। चू २ पृ. २२१
जाता—जाया नाम जं वत्थं नाम पायं वा मूलगुणअसुद्धं वा उत्तरगुणअसुद्धं वा आसि। चू २ पृ. १११
जिन—जिना नाम रागादिजेतार:। मटी प. ५९८
जीव—सुख-दु:खज्ञानोपयोगलक्षणो जीव:। हाटी २ पृ. ३
डमर—कायवाङ्मनोभिर्विचित्रं ताडनं डमरं। मटी प. ५९७
दिग्दाह—अन्यतमदिसि महानगरं प्रदीप्तमिवोद्योत: किंतु उपरि प्रकाशमधस्तादंधकार: ईदृग् छिन्नमूलो दिग्दाह:। चू २ पृ. २२०
दृष्टिविपर्यास—दिट्ठिविप्परियासो रूवं द्रष्टुं भ्रमति। चू २ पृ. ७३
देशावकाशिक—देसावगासियं नाम देशे अवकाशं ददातीति। चू २ पृ. ३०२
द्रव्यक्षमा—दव्वखमा जो असमत्थयाए सहति। चू २ पृ. ५०
द्वादशावर्त—द्वादशावर्ता:-सूत्राभिधानगर्भा: कायव्यापारविशेषा:। हाटी २ पृ. ३५
धर्म—(ध्यान)—धम्माणुरंजियं धम्मं। चू २ पृ. ८२
धारणा—धारणा यथोपदेशाविस्सरणं। चू २ पृ. २५८
धीर—चाल्यते ध्यानात् न परीषहोपसगैर्बिभेति वा धीर:। हाटी २ पृ. ७९
ध्यान— • चित्तस्सेगग्गया हवति झाणं। नि ९९८/५
• जीवस्स एगग्गे जोगाभिनिवेसो झाणं। चू २ पृ. ८१
• अंतोमुहुत्तं जो छउमत्थाणं अव्वोच्छिण्णो अणण्णभावेण एगग्गजोगाभि- निवेसो सो झाणं भवति। चू २ पृ. ६९
निंदा—निंदा आत्मसंताप:। चू २ पृ. ५३
निर्घात—साभ्रे निरभ्रे वा व्यंतरकृतो महागर्जितध्वनिर्निर्घात:। चू २ पृ. २२१
निवृत्ति—असुभभावनियत्तणं नियत्ती। चू २ पृ. ५३
निषीधि—निसीहि नाम सरीरगं वसही थंडिलं च भण्णति। चू २ पृ. ४६
निसर्गरुचि—निसग्गरुई सभावतो जिणप्पणीए भावे रोयति। चू २ पृ. ८५
निसर्गसम्यक्त्व—निसग्गो नाम सभावो जथा सावगपुत्तनत्तुयाणं कुलपरंपरागतं निसग्गसम्मत्तं भवति जहा वा सयंभुरमणमच्छाण पडिमासंठिताणि साहुसंठिताणि य पउमाणि मच्छए वा दट्ठूणं कम्माणं खओवसमेणं निसग्गसम्मत्तं भवति। चू २ पृ. १३४
परिग्रहसंज्ञा—परिग्गहसण्णा णाम परिग्गहाभिलाससण्णाणं परिग्गहरागसंवेदनमित्यर्थ:। चू २ पृ ८१
पर्यवलोक—वण्ण-रस-गंध-संठाण, फासट्ठाण गइ-वण्णभेए य। परिणामे य बहुविहे, पज्जवलोगं वियाणाहि।। नि २९३
पांशु—धूमागारो आपंडुरो रओ अच्चित्तो य पंसू भण्णइ। हाटी २ पृ. १६३
पाण—हट्ठस्स अणवगल्लस्स णिरुवकिट्ठस्स जंतुणो। एगे ऊसासनीसासे एस पाणु त्ति वुच्चइ।। हाटी २ पृ. ६२
पारित—पारियं नाम जदि पुन्नमेत्तए पच्चक्खाणे जेमेति। चू २ पृ. ३१४
पुरिमार्ध—पुरिमड्ढो णाम पुरिमं दिवसस्स अद्धं। चू २ पृ. ३१६
पूजा—पूजा—प्रशस्तमनोवाक्कायचेष्टेत्यर्थ:। हाटी २ पृ. १४
प्रकामशय्या—पगामसेज्जा सव्वरत्ति सुवति, पगामत्थरणं जं संथारुत्तरपट्टगातिरित्तं अत्थरति। चू २ पृ. ७३
प्रणिधि—पणिधी नाम निरोधो मणस:। चू २ पृ. ३०१
प्रतिक्रमण— • पडिक्कमामि नाम अपुणक्करणताए अब्भुट्ठेमि। चू २ पृ. ४८
• पति पति पवत्तणं वा, सुभेसु जोगेसु मोक्खफलदेसु। निस्सल्लस्स जतिस्सा, जं तेण तं पडिक्कमणं।। चू २ पृ. ५२
• स्वस्थानाद्यत्परं स्थानं, प्रमादस्य वशाद् गत:। तत्रैव क्रमणं भूय:, प्रतिक्रमणमुच्यते।। चू २ पृ. ५२
प्रतिक्रामक—निंदणादिपरिणओ तदुवउत्तो जीवो पडिक्कमओ। चू २ पृ. ५२
प्रशास्ता—पसत्थारो जे पसत्थेहिं कम्मेहिं अत्थं उवणिज्जंति। चू २ पृ. १९
प्रायश्चित्त—प्रायश्चित्तं सोधयतीति प्रायश्चित्तं, प्रशस्तं वा चित्तस्य विशुद्धिकारणमिति वा प्रायश्चित्तं वा अथवा चिती संज्ञाने प्रायश: वितथमाचरितमर्थमनुस्सरतीति वा प्रायश्चित्तं। चू २ पृ. २५१
बलिप्राभृतिका—बलिपाहुडिया नाम अग्गिम्मि छुभति चउद्दिसिं वा अच्चणितं करेति ताहे साहुस्स देति। चू २ पृ. ७४
बोधिलाभ—तप: संयमानुष्ठानपरस्य प्रेत्य वासनावशात्तत्तत्प्रवृत्तिरेव बोधिलाभोऽभिधीयते। हाटी २ पृ. १३
भयसंज्ञा—भयसण्णा नाम भयाभिनिवेसो भयमोहोदयसंवेदनमित्यर्थ:। चू २ पृ ८०
भवलोक—नैरयिक-देवमनुष्यास्तिर्यग्योनिगताश्च ये सत्त्वा: प्राणिनस्तस्मिन् भवे वर्तमाना यदनुभावमनुभवन्ति, तं भवलोकं जानीहि। मटी प. ५९३
भावक्षमा—भावखमा संसारभया परस्स पीडा ण कत्तव्व त्ति सहति। चू २ पृ. ५०
भावतीर्थ— अट्ठविधं कम्मरयं, बहुएहि भवेहि संचितं जम्हा। तव-संजमेण धोव्वति, तम्हा तं भावतो तित्थं।। नि ६९३
भावप्रतिक्रमण—मिच्छत्ताइ न गच्छति, ण य गच्छावेति णाणुजाणेती। जं मण-वइ-काएहिं, तं भवितं भावपडिकमणं।। नि ८४४
भावलोक—तिव्वो रागो य दोसो य उइण्णा जस्स जंतुणो जाणाहि भावलोगं। आवमूभा. २०१
भावश्रमण—भावसमणा जे सब्भाविएसु अहिंसादिसु जतंति। चू २ पृ. ५०
भावोद्योत—नाणं भावुज्जोतो, जह भणितं सव्वभावदंसीहिं। तस्स उवयोगकरणे, भावुज्जोतं वियाणाहि।। नि ६८५
भ्रमि—भमली—आकस्मिकी शरीरभ्रमि:। चू २ पृ. २५२
मंडीप्राभृतिका—मंडीपाहुडिया नाम जाहे साधू आगतो ताए मंडीए अण्णम्मि वा भायणे अग्गपिंडं उक्कड्ढित्ताण सेसाओ देति। चू २ पृ. ७४
मद—मदो नाम मानोदयादात्मोत्कर्षपरिणाम:। चू २ पृ. ११३
मनदण्ड—जं असुभं मणे चिंतेति सो मणदंडो। चू २ पृ. ७७
मन:प्रयोगक्रिया—मन:प्रयोगक्रिया आर्तरौद्राभिमुखो इंद्रियप्रसृतो अनियमितं मन इति। चू २ पृ ८८
मन:संयम—मणसंजमो अकुशलमणनिरोधो वा कुसलमणउदीरणं वा। चू २ पृ. ११७
महत्तर—अयं च महानयं च महान् अनयोरतिशयेन महान् महत्तर:। हाटी २ पृ. २३५
मानक्रिया—मानक्रिया स्वयं माद्यति परस्य वा मानमुत्पादयति। चू २ पृ. ९०
मार्दवता—मद्दवता न जातिकुलादाहिं अत्तुक्करिसो परपरिभवो वा। चू २ पृ. ११६
मुहूर्त्त—मुहूर्त्त: सप्तसप्ततिलवप्रमाण: कालविशेषो भण्यते। हाटी २ पृ. ६२
मुहूर्त्त—सत्तपाणूणि से थोवे, सत्त थोवाणि से लवे। लवाणं सत्तहत्तरीए एस मुहुत्ते वियाहिए।। हाटी २ पृ. ६२
मृषावाद—मुसावातो नाम असच्चवयणं। चू २ पृ. ९३
मैथुनसंज्ञा—मेहुणसण्णा णाम स्त्र्याद्यभिलाषसंज्ञानं। चू २ पृ ८०
यतना—जयणा नाम ससत्तीए अकप्पपरिहारो। चू २ पृ. २७५
यथाच्छंद—यथेच्छयैवागमनिरपेक्षं प्रवर्तते य:, स यथाच्छन्दोऽभिधीयते। हाटी २ पृ. १९
यथाच्छन्द—सच्छंदमइविगप्पिय, किंची सुहसायविगइपडिबद्धो। तिहि गारवेहि मज्जइ, तं जाणाही अहाछंदं।। हाटी २ पृ. १९
यथासंविभाग—जो अहापवत्ताणं अण्ण-पाण-वत्थ-ओसह-भेसज्ज-पीढ-फलग-सेज्जा- संथारगादीण संविभागो, सो अहासंविभागो भवति। चू २ पृ. ३०५
यश—यश: पराक्रमकृतं पराक्रमसमुत्थ: साधुवाद इति। मटी प. ५९७
यूपक—जूवगो त्ति संझप्पभा चंदप्पभा य जेण जुगवं भवंति तेण जूवगो। चू २ पृ. २२१
योगप्रमत्त—जोगप्पमत्तो मणदुप्पणिहाणेणं वइदुप्पणिहाणेणं कायदुप्पणिहाणेणं। चू २ पृ. १३४
रजोद्घात—महास्कंधावारगमनसमुद्भूत इव विस्रसापरिणामतो समंता रेणुपतना रउग्घातो भण्णति। चू २ पृ. २२०
राजा—बद्धमुकुटो राजाऽभिधीयते। हाटी २ पृ. १७
रौद्र (ध्यान)—हिंसाणुरंजितं रौद्रं। चू. २ पृ ८२
लेश्या—योगपरिणामो लेस्या। चू २ पृ. ११२
वर्तित—वत्तिया नाम पुंजीकता अहवा धूलीए चिक्खल्लेण वा ओहाडिता। चू २ पृ. ७२
वाक्संयम—वइसंजमो अकुसलवइनिरोधो कुसलवइउदीरणं वा। चू २ पृ. ११७
वाचनाचार्य—वायणायरिओ नाम जो उवज्झायसंदिट्ठो उद्देसादि करेति। नि २१७
विपाकविचय—विवागविजयो विविधो पागो विवागो, विविधो कम्माणुभावो त्ति भणितं होति, सुभासुभा य जे कम्मोदयभावा ते चिंतेति। चू. २ पृ. ८४
विपाकविजय—सुभमसुभं अणुभावं कम्मविवागं विवागविजयम्मि। चू. २ पृ. ८५
विराधित—विराधितं नाम बहुतरं विणासितं। चू २ पृ. ७१
व्यतिक्रम—जाहे पदभेदो कतो ताहे वतिक्कमो, जाव उक्खित्ता भिक्खा तह वि वतिक्कमो। चू. २ पृ. ७५
शकुनि—शकुनीशब्देन चतुर्दशविद्यास्थानानि परिगृह्यन्ते। हाटी २ पृ. २०
शोभित—सोभितं नाम जो भत्तपाणं आणेत्ता पुव्वं दाऊणं सेसं भुंजति दायव्वपरिणामेण वा, जदि पुण एक्कतो भुंजति ताहे ण सोहियं भवति। चू २ पृ. ३१४
संवेग—संवेग: शरीरादिपृथग्भावो मोक्षौत्सुक्यम्। हाटी २ पृ. १२२५
सत्य—सच्चमणुवघातगं परस्स तत्थं वयणं। चू २ पृ. ११६
समय— • परमनिकृष्ट: काल: समयोऽभिधीयते। हाटी २ पृ. ३
• कालो परमनिरुद्धो अविभज्जो तं तु जाण समयं तु। हाटी २ पृ. ६२
समिति—पयत्तवओ पवित्ती समिती। चू २ पृ. ९३
सयोगिकेवलि—जोगा जस्स अत्थि केवलिस्स सो सजोगिकेवली। चू २ पृ. १३५
सामायिक—सामातियं नाम सावज्जजोगपरिवज्जणं णिरवज्जजोगपरिसेवणं च। चू २ पृ. २९९
सास्वादनसम्यक्त्व—उवसमसम्मा पडमाणओ तु मिच्छत्तसंकमणकाले। सासाणो छावलिओ, भूमिपत्तोव्व पडमाणो।। चू. २ पृ. १३३
साही—साही घराण पंती। हाटी २ पृ. ९८
सूक्ष्मसम्पराय—सुहुमो रागो वा जस्स सो सुहुमसंपरागो, सो य असंखेज्जसमइओ अंतोमुहुत्तिओ विसुज्झमाण-परिणामो वा पडिपतमाण परिणामो वा भवति त्ति। चू २ पृ १३५
सूत्ररुचि—सुत्तरुई—सुत्तं पढंतो संवेगमावज्जति। चू २ पृ. ८५
स्थापनाप्राभृतिकी—ठवणापाहुडिया नाम भिक्खायरा आगमिस्संति अहवा साधूण चेव अट्ठाए ठविता। चू २ पृ. ७४
स्थिरप्रतिज्ञ—स्थिरप्रतिज्ञ: न भाषितमन्यथा करोति। हाटी २ पृ. २४७
स्पृष्ट— • फासियं नाम जदि सो कालो अभग्गपरिणामेण अन्तं णीयो भवति।
• फासियं नाम जं अंतरा न खंडेति असुद्धपरिणामो वा अन्तं नेति। चू २ पृ. ३१४
हित—परिणामपथ्यं कुशलानुबन्धि। हाटी २ पृ. ६
♦
आवश्यक निर्युक्ति (खण्ड - २)
निर्देशक : आचार्य तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ, आचार्य महाश्रमण
संपादक/अनुवादक : प्रो. समणी कुसुमप्रज्ञा

For any Feedback/Comments/Queries:
Please write to books@jvbharati.org