Sambodhi App Sambodhi App         +91-8742004849     books@jvbharati.org

अंतगडदसाओ

वाचना प्रमुख : आचार्य तुलसी

कवर पृष्‍ठ

cover

शीर्षक पेज

अंतगडदसाओ

वाचना प्रमुख : आचार्य तुलसी

प्रधान सम्पादक : आचार्य महाप्रज्ञ/आचार्य महाश्रमण

सह : अनुवादक/सम्पादक/विवेचक : मुनि दिनेशकुमार/मुनि योगेशकुमार

© जैन विश्‍‍व भारती, लाडनूं

https://books.jvbharati.org

समर्पण

समर्पण

।।१।।

पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,

आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।

सच्चप्पओगे पवरासयस्स,

भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,

होकर भी आगम-प्रधान था।

सत्य-योग में प्रवर चित्त था,

उसी भिक्षु को विमल भाव से।।

।।२।।

विलोडियं आगमदुद्धमेव,

लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।

सज्झाय-सज्झाणरयस्स निच्चं,

जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने आगम-दोहन कर-कर,

पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।

श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,

जयाचार्य को विमल भाव से।।

।।३।।

पवाहिया जेण सुयस्स धारा,

गणे समत्थे मम माणसे वि।

जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,

कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने श्रुत की धार बहाई,

सकल संघ में मेरे मन में।

हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,

कालुगणी को विमल भाव से।।

विनयावनत

आचार्य तुलसी

♦

अन्तस्तोष

अन्तस्तोष

जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता परमपूज्य आचार्यश्री तुलसी ने आगम-सम्पादन का महान् संकल्प स्वीकार किया था। परमपूज्य गुरुदेव के वाचना-प्रमुखत्व की सुखद छाया में आगम-सम्पादन का शुभारंभ हुआ। परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ के प्रज्ञा-परिश्रम ने आगम के गुरुतर कार्य को गतिमान बनाए रखा। आज भी वह कार्य प्रवर्धमान है।

प्रस्तुत आगम की कार्य-संपन्नता की पृष्ठभूमि में परमपूज्य गुरुदेव तुलसी और परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ का अनुग्रह अन्तर्गर्भित है। परमश्रद्धेय गुरुद्वय के प्रति मैं श्रद्धा का अर्पण करता हूं। इस आगम के अनुवाद, संस्कृत छाया, टिप्पण-लेखन आदि सम्पूर्ण कार्य में हमारे विद्वान् शिष्य मुनि दिनेशकुमारजी एवं मुनि योगेशकुमारजी का श्रम लगा है। शासनश्री साध्वी जिनप्रभाजी ने प्रस्तुत आगम की समीक्षा की। इस आगम के प्रधान सम्पादक की भूमिका अदा करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ है।

मैं आत्मतोष का अनुभव कर रहा हूं कि परमपूज्य गुरुदेवश्री तुलसी द्वारा प्रारब्ध आगम-कार्य वर्तमान में भी गतिमत्तायुक्त है। जिन-जिन ने इस गुरुतर प्रवृत्ति में अपना संविभाग समर्पित किया है, उन सबके प्रति मैं मंगलकामना करता हूं कि उनका भविष्य स्वाध्याय-संपुष्ट बना रहे।

आचार्य महाश्रमण

♦

भूमिका

भूमिका

जैन ज्ञान-मीमांसा में श्रुतज्ञान के अंतर्गत उस समग्र वाङ्मय का समावेश किया जाता है जो आगम कहलाता है। श्रुत शब्द का एक अर्थ है-शास्त्र। वैदिक शास्त्रों को जैसे ‘वेद’ और बौद्ध शास्त्रों को ‘पिटक’ कहा जाता है, वैसे ही जैन शास्त्रों को ‘आगम’ कहा जाता है।

जैन आगम साहित्य में जहां अध्यात्म के सूक्ष्म रहस्य उद्घाटित हुए हैं, वहां इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, समाज विज्ञान तथा तत्कालीन राजनीति के भी अनेक तथ्य गुम्फित हैं। पाठक इस साहित्य का अवगाहन करके अनेक महत्त्वपूर्ण तथ्यों को उपलब्ध कर सकते हैं।

भगवान् महावीर ने आगमों में जिस धर्म का प्रतिपादन किया है, वह विशुद्ध रूप में आध्यात्मिक धर्म है। उसका आरम्भ बिन्दु है-आत्मा का संज्ञान और उसका चरम बिन्दु है-आत्मोपलब्धि या आत्म-साक्षात्कार। अध्यात्म साधक के लिए आगमों में कुछ ऐसे सूत्र प्राप्त होते हैं, जिनके अनुप्रयोग से न केवल साधना में निखार आ सकता है अपितु जीवन में रूपांतरण घटित हो सकता है।

जैन आगम साहित्य का वर्गीकरण अनेक रूपों में प्राप्त होेता है। कुछ परम्पराएं 45 तथा कुछ परम्पराएं 84 आगम स्वीकृत करती है। श्री जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ में अग्रांकित 32 आगम सम्मत हैं-

अंग

(1) आयारो

(2) सूयगडो

(3) ठाणं

(4) समवाओ

(5) भगवई (विआहपण्णत्ती)

(6) नायाधम्मकहाओ

(7) उवासगदसाओ

(8) अंतगडदसाओ

(9) अणुत्तरोववाइयदसाओ

(10) पण्हावागरणाइं

(11) विवागसुयं

उपांग

(1) ओवाइयं

(2) रायपसेणइयं

(3) जीवाजीवाभिगमे

(4) पण्णवणा

(5) जंबूद्दीवपण्णत्ती

(6) सूरपण्णत्ती

(7) चंदपण्णत्ती

(8) कप्पवडिंसियाओ

(9) निरयावलियाओ

(10) पुप्फियाओ

(11) पुप्फचूलियाओ

(12) वण्हिदसाओ

मूल

(1) दसवेआलियं

(2) उत्तरज्झयणाणि

(3) नंदी

(4) अणुओगदाराइं।

छेद

(1) दसाओ

(2) कप्पो

(3) ववहारो

(4) निसीहज्झयणं

(1) आवस्सयं। (11+12+4+4+1=32)

उपर्युक्त विभागों में स्वत: प्रमाण केवल ग्यारह अंग ही हैं। शेष सब आगम परत: प्रमाण हैं।

अंग-आगम

वर्तमान में उपलब्ध आगम-वाङ्मय में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण स्थान अंग-आगम साहित्य का है।

“भगवान महावीर की वाणी के आधार पर गौतम आदि गणधरों ने अंग-साहित्य की रचना की।”

“अंगों की रचना गणधर करते हैं। इसे इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि स्वयं गणधरों के द्वारा जो ग्रन्थ रचे जाते हैं, उनकी संज्ञा अंग है। उपलब्ध अंग सुधर्मा स्वामी की वाचना के हैं। सुधर्मा स्वामी भगवान महावीर के अनन्तर शिष्य थे, अत: वे उनके समकालीन थे। इस आधार पर अंगों का रचना-काल सामान्य रूप से ईसा पूर्व छट्ठी शताब्दी माना जा सकता है।”

आगम-वाचना का उपक्रम क्यों?

आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने आगम-वाचना का उद्देश्य सन् 2000 के उत्तरज्झयणाणि संस्करण में स्पष्ट किया है-‘जैन परम्परा में वाचना का इतिहास बहुत प्राचीन है। आज से 1500 वर्ष पूर्व तक आगम की चार वाचनाएं हो चुकी हैं। देवर्द्धिगणी के बाद कोई सुनियोजित आगम-वाचना नहीं हुई। उनके वाचना-काल में जो आगम लिखे गए थे, वे इस लम्बी अवधि में बहुत ही अव्यवस्थित हो गए हैं। उनकी सुव्यवस्था के लिए पुन: एक सुनियोजित वाचना की अपेक्षा थी। आचार्यश्री तुलसी ने सुनियोजित सामूहिक वाचना के लिए प्रयत्‍न भी किया था, परन्तु वह पूर्ण नहीं हो सका। अन्तत: हम इसी निष्कर्ष पर पहुंचे कि हमारी वाचना अनुसन्धानपूर्ण, गवेषणापूर्ण, तटस्थ-दृष्टि-समन्वित तथा सपरिश्रम होगी, तो वह अपने-आप सामूहिक हो जाएगी। इसी निर्णय के आधार पर हमारा यह आगम-वाचना का कार्य प्रारंभ हुआ।

हमारी इस वाचना के प्रमुख आचार्यश्री तुलसी हैं। वाचना का अर्थ अध्यापन है। हमारी इस प्रवृत्ति में अध्यापन-कर्म के अनेक अंग हैं-पाठ का अनुसंधान, भाषान्तरण, समीक्षात्मक अध्ययन आदि आदि। इन सभी प्रवृत्तियों में आचार्यश्री का हमें सक्रिय योग, मार्ग-दर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त था और आज भी वह अदृश्य रूप से प्राप्त है। यही हमारा इस गुरुतर कार्य में प्रवृत्त होने का शक्ति-बीज है।”

एक विहंगावलोकन

पिछले सात दशकों में आगम-कार्य के संपादन में सर्वाधिक दुरूह कार्य था-मूलपाठ के सम्पादन का और वह भी आधुनिक समीक्षात्मक पद्धति से। 32 आगमों का समीक्षात्मक-सम्पादन-सहित प्रकाशन संपन्न हो गया।

इस संस्करण में संशोधित मूल पाठ के साथ पाद-टिप्पण में पाठान्तर भी दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक आगम का संक्षिप्त परिचय, कार्य में प्रयुक्त प्रतियों का परिचय तथा परिशिष्ट में “जाव” की पूर्ति करने वाले पाठों के संकेत उपलब्ध हैं।

सभी 32 आगमों की अकारादि शब्द-सूची भी प्रकाशित हो गई है। 11 अंगों की शब्द-सूची “अंगसुत्ताणि शब्द-सूची” (आगम शब्दकोश के नाम से) प्रकाशित है तथा शेष आगमों की शब्द-सूचियां आगमों के उन-उन खण्डों के परिशिष्ट में ही समाहित कर दी गई हैं।

सभी आगमों का ग्रन्थाग्र-परिमाण भी प्रत्येक आगम के साथ निर्दिष्ट है।

मूल पाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, टिप्पण (अथवा भाष्य)

32 आगमों में अब तक अधिकांश आगमों के वे संस्करण भी प्रकाशित हो गए हैं, जिनमें एक साथ मूल पाठ, संस्कृत छायानुवाद और हिन्दी अनुवाद दे दिए गए हैं। प्रत्येक अध्ययन के अन्त में (भगवई में आवश्यकतानुसार सूत्रों के अन्त में) पारिभाषिक शब्दों, दुरूह विषयों आदि पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पण (अथवा भाष्य) हैं। आवश्यकतानुसार आगमों में उपलब्ध इन्हीं विषयों के संदर्भ आदि भी दिए गए हैं। आगम-वाङ्मय की व्याख्या में तुलनात्मक रूप में वैदिक, बौद्ध आदि साहित्य तथा आयुर्वेद, अर्थशास्त्र एवं अन्य प्राचीन संस्कृत, प्राकृत वाङ्मय का भी उपयोग किया गया है।

प्रस्तुत आगम-अंतगडदसाओ

नाम-बोध

प्रस्तुत आगम द्वादशाङ्गी का आठवां अंग है। इसमें जन्म-मरण की परम्परा का अंत करने वाले व्यक्तियों का वर्णन है। इसके प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं, इसलिए इसका नाम ‘अंतगडदसाओ’ है। समवाओ में इसके दस अध्ययन और सात वर्ग बतलाए गए हैं। नंदी सूत्र में इसके अध्ययनों का कोई उल्लेख नहीं है। केवल आठ वर्गों का उल्लेख है। अभयदेवसूरि ने दोनों में सामञ्जस्य स्थापित करने का प्रयत्‍न किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं इस अपेक्षा से समवाओ में दस अध्ययन और अन्य वर्गों की अपेक्षा से सात वर्ग बतलाए गए हैं। नंदी में अध्ययनों का उल्लेख किए बिना केवल आठ वर्ग बतलाए गए हैं3 किन्तु इस सामञ्जस्य का अंत तक निर्वाह हो नहीं सकता, क्योंकि समवाओ में प्रस्तुत आगम के शिक्षा-काल (उद्देशनकाल) दस बतलाए गए हैं। अभयदेवसूरि ने लिखा है कि उद्देशनकालों के अन्तर का आशय हमें ज्ञात नहीं। नंदी के चूर्णिकार जिनदास महत्तर और वृत्तिकार श्री हरिभद्रसूरि ने भी यह लिखा है कि प्रथम वर्ग में दस अध्ययन होने के कारण प्रस्तुत आगम का नाम ‘अंतगडदसाओ’ है। चूर्णिकार ने दसा का अर्थ अवस्था भी किया है अर्थात् इसमें जीवन की अंतिम अवस्था का वर्णन है इसलिए इसका नाम अंतगडदसाओ है।

प्रस्तुत आगम का वर्णन करने वाली तीन परम्पराएं हैं-एक समवाओ की, दूसरी तत्त्वार्थवार्तिक आदि की और तीसरी नंदी की।

प्रथम परम्परा के अनुसार प्रस्तुत आगम के दस अध्ययन हैं। इसकी पुष्टि ठाणं से होती है। ठाणं में प्रस्तुत आगम के दस अध्ययन और उनके नाम निर्दिष्ट हैं, जैसे-नमि, मातंग, सोमिल, रामगुप्त, सुदर्शन, जमाली, भगाली, किंकष, चिल्वक और पाल अंबडपुत्र। तत्त्वार्थवार्तिक में कुछ पाठ-भेद के साथ ये दस नाम मिलते हैं, जैसे-नमि, मातंग, सोमिल, रामगुप्त, सुदर्शन, यमलीक, वलीक, किष्कंबल, पाल और अंबष्ठपुत्र। समवाओ में दस अध्ययनों का उल्लेख है, किन्तु उनके नाम निर्दिष्ट नहीं है। तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार प्रत्येक तीर्थंकर के समय होने वाली द्वादशांगी के अंतर्गत इस आगम में उन-उन तीर्थंकर के समय होनेे वाले दस-दस अंतकृत केवलियों का वर्णन होता है। जयधवला में भी तत्त्वार्थवार्तिक के वर्णन का समर्थन मिलता है। नंदी सूत्र में दस अध्ययनों का उल्लेख और नाम निर्देश दोनों नहीं हैं। इस आधार पर अनुमान किया जा सकता है कि समवाओ और तत्त्वार्थवार्तिक में प्राचीन परम्परा सुरक्षित है और नंदी सूत्र में प्रस्तुत आगम के वर्तमान स्वरूप का वर्णन है। वर्तमान में उपलब्ध आठ वर्गों में प्रथम वर्ग के दस अध्ययन हैं, किन्तु इनके नाम उक्त नामों से सर्वथा भिन्न हैं, जैसे-गौतम, समुद्र, सागर, गम्भीर, स्तिमित, अचल, कांपिल्य, अक्षोभ, प्रसेनजित् और विष्णु। अभयदेवसूरि ने स्थानांग वृत्ति में इसे वाचनान्तर माना है। इससे स्पष्ट होता है कि नंदी में जिस वाचना का वर्णन है, वह समवाओ में वर्णित वाचना से भिन्न है।

‘अंतगड’ शब्द के दो संस्कृत रूप प्राप्त होते हैं-अंतकृत और अंतकृत्। अर्थ की दृष्टि से दोनों में कोई अन्तर नहीं है, किन्तु ‘गड’ का ‘कृत’ रूप छाया की दृष्टि से अधिक उपयुक्त है।

विषय-वस्तु

प्रस्तुत आगम के विषय-वस्तु में मुख्यत: उन 90 साधकों का वर्णन है, जिन्होंने उसी जन्म में जीवन के समापन के साथ जन्म-मरण रूप भव-परम्परा का अंत किया था, इनमें से 51 साधक बाईसवें तीर्थंकर अर्हत् अरिष्टनेमि के शासनवर्ती थे, जिनमें 41 पुरुष एवं 10 स्त्रियां थीं, शेष 39 साधक चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर के शासनवर्ती थे, जिनमें 16 पुरुष एवं 23 स्त्रियों का उल्लेेख है।

आठ वर्गोें में प्ररूपित प्रस्तुत आगम के प्रथम पांच वर्ग का सम्बन्ध अर्हत् अरिष्टनेमि व उनके अंधकवृष्णि कुल से है, जिसे प्राग्-ऐतिहासिक तथ्यों का प्रमुख आधार कहा जा सकता है। अवशिष्ट तीनों वर्गों में भगवान महावीर के युग के विभिन्न पात्रों का कथन है, उनका इतिहास पूर्व के पांचों वर्ग में वर्णित पात्रों की अपेक्षा से काफी अर्वाचीन है। संभावित है कि प्रस्तुत आगम की रचना में दो महत्त्वपूर्ण परम्पराओं का समावेेश करने के पीछेे एक तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करने का ध्येय रहा हो। अन्वेषण से यह स्पष्ट होता है कि एक तीर्थंकर द्वारा निरूपित धर्मव्यवस्था से दूसरे तीर्थंकर की धर्मव्यवस्था में सदृशता रहना अपेक्षित नहीं।

अर्हत् अरिष्टनेमि ने चातुर्याम धर्म का उपदेश दिया, यथा-‘महच्च परिसाए चाउज्जामं धम्मं कहेइ’ किन्तु भगवान महावीर पंच महाव्रत के उपदेष्टा थे, इसीलिए प्रस्तुत आगम में भगवान महावीर के प्रसंग में ‘चाउज्जामं धम्मं कहेइ’ के स्थान पर ‘विचित्तं धम्ममाइक्खई’ पद का प्रयोग हुआ है।

प्रस्तुत आगम में अर्हत् अरिष्टनेमि के शासनकाल में सिद्धिलाभ लेने वालों में केवल अंधकवृष्णि कुल के राजपरिवार से संबंधित राजा, राजकुमार तथा रानियों के साधनामय जीवन का वर्णन है, वहीं भगवान महावीर के तीर्थ में प्रव्रज्या ग्रहण करने वालों में से न केवल उच्च राजघराने से संबंधितों का उल्लेेख है साथ ही अनेक गृहपति, वैश्यवर्ग और कतिपय उपेक्षित वर्ग, जैसे-अर्जुन मालाकार का भी बहुत ही रोचक व उदार वर्णन किया गया है।

अर्हत् अरिष्टनेमि के शासन में ‘यक्षिणी’ नामक साध्वी प्रवर्तिनी थी, वहीं भगवान महावीर के शासन में ‘चंदनबाला’ साध्वी प्रवर्तिनी थी।

विभिन्न वैशिष्ट्य

सिद्धिगति के महापथ पर चरणन्यास करने वाले साधकों की उत्कट साधना को विभिन्न दृष्टिकोणों से देखा जा सकता है।

कैवल्यावस्था प्राप्त करने से पूर्व कई साधकों ने ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, कइयों ने द्वादशांगी का और कइयों ने चौदह पूर्वोें का ज्ञान ग्रहण किया, लेकिन मुनि गजसुकुमाल किसी भी शास्त्र का अध्ययन किए बिना ही अंतकृत हो गए।

प्रस्तुत आगम के अनुसार दीक्षा पर्याय की दृष्टि से सबसे दीर्घकालीन पर्याय भगवान महावीर के शिष्य मुनि अतिमुक्त कुमार का रहा क्योंकि उन्होंने बहुत ही स्वल्पायु में संयम ग्रहण किया था। सबसे अल्पकालीन दीक्षा-पर्याय के नायक मुनि गजसुकुमाल थे, जिनका कालमान मात्र कुछ घंटों का ही था। अर्जुन अनगार को छोड़ शेष सभी साधकों का संयम पर्याय अनेक वर्षों का रहा और अर्जुन अनगार ने मात्र छह मास ही संयम जीवन यापन कर शाश्‍वत सुख का वरण कर लिया।

प्रस्तुत आगम से लगता है कि मुनि अतिमुक्त एवं मुनि गजसुकुमाल-ये दोनों बाल-ब्रह्मचारी हुए, शेष सभी गृहस्थ सम्बन्धी विपुल कामभोगों से निवृत्त हो संयमपथ पर अग्रसर हुए।

मुनि गजसुकुमाल एवं अर्जुन अनगार को साधनाकाल के दौरान प्रभूत परीषहों एवं दारुण कष्टों का सामना करना पड़ा, शेष साधकों केे संग वैसी स्थिति नहीं रही।

छट्ठेे वर्ग में अर्जुन मालाकार की घटना उल्लिखित है। एक आकस्मिक घटना ने उसे हत्यारा बना दिया और एक प्रसंग ने उसे साधु बना दिया। यह घटना जहां हिंसा के उत्कर्ष को प्रकट करने वाली है, वहीं अहिंसा और अभय के तेज के सम्मुख हिंसा और दैविक शक्ति भी निस्तेज हो जाती है।

अंतक्रिया के प्रकार

अंत का तात्पर्य है-भव या कर्मों का विनाश, उसको फलित करनेे वाली क्रिया अन्तक्रिया कहलाती है। इसका तात्पर्यार्थ है-मोक्ष। मोक्ष-प्राप्ति के पश्‍चात् चेतना पूर्णतया विशुद्ध बन जाती है, उनमें परस्पर भी कोई तरतमता नहीं रहती। कर्मों से आवृत चेतना में तरतमता की स्थिति बनती है। यह शोध का विषय है कि अंतक्रिया से पूर्व चरम शरीरियों के परस्पर कर्म-स्थिति में कितना अंतर रहता होेगा अथवा उनमें कर्मों की न्यूनाधिकता का क्या मापदंड रहता होगा? ठाणं में चार प्रकार की अन्तक्रिया का निर्देश प्राप्त है।1 उसका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-

1. कुछ मनुष्य अल्पकर्मों के साथ मनुष्य भव में आते हैं, पर दीर्घकालीन मुनि-पर्याय का पालन कर मुक्त हो जाते हैं, जैसे-चातुरंत चक्रवर्ती सम्राट भरत। यह प्रथम प्रकार की अन्तक्रिया है।

2. कुछ मनुष्य महाकर्म के साथ मनुष्य भव में आते हैं और अल्पकालीन मुनि-पर्याय का पालन कर मुक्त हो जाते हैं, जैसे-गजसुकुमाल अनगार। यह दूसरे प्रकार की अन्तक्रिया है।

3. कुछ मनुष्य महाकर्म के साथ मनुष्य भव में आते हैं और दीर्घकालीन मुनि-पर्याय का पालन कर मुक्त हो जाते हैं, जैसे-चक्रवर्ती सनत्कुमार। यह तीसरे प्रकार की अन्तक्रिया है।

4. कुछ मनुष्य अल्पकर्म के साथ मनुष्य भव में आते हैं और अल्पकालीन मुनि-पर्याय का पालन कर मुक्त हो जाते हैं, जैसे-भगवती मरुदेवा। यह चौथेे प्रकार की अन्तक्रिया है।

अन्तक्रिया का स्वरूप

भगवई के तीसरे शतक में भगवान महावीर व मण्डितपुत्र अनगार के आलापक में अन्तक्रिया के स्वरूप का निरूपण किया गया है। उसी आलापक के भाष्य में भाष्यकार आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने इस पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट किया है कि एक प्रश्‍न सर्वसाधारण है कि क्रिया से कर्म का बंध होता है। जब तक बन्ध होता है, तब तक मोक्ष नहीं हो सकता, इस अवस्था में मोक्ष कैसेे होगा? प्रस्तुत आलापक में इस प्रश्‍न का उत्तर दिया गया है-क्रिया और अन्तक्रिया के मध्य एक अक्रिया की अवस्था है। क्रिया से अन्तक्रिया नहीं होे सकती, अक्रिया की स्थिति का निर्माण होने पर ही अन्तक्रिया (मोक्ष) हो सकती है।

एजन, व्येजन, चलन, स्पन्दन, घट्टन, क्षोभ और उदीरणा-ये सब क्रिया की विभिन्न अवस्थाएं हैं। इनके द्वारा जीव नाना रूपों में परिणत होता रहता है। यह क्रिया का चक्र चलता रहता है, तब तक जीवन के अन्तकाल में भी अन्तक्रिया नहीं होती। इसका हेतु यह है कि क्रिया में वर्तमान जीव आरम्भ, संरम्भ और समारम्भ का प्रयोग करता है, हिंसा में प्रवृत्त होता है, इसलिए उसकी अन्तक्रिया नहीं होती।

एजन, व्येजन आदि क्रिया की निवृत्ति होने पर आरम्भ, संरम्भ और समारम्भ निवृत्त हो जाते हैं। इस स्थिति में पहले सूक्ष्म क्रिया की अवस्था आती है और अन्त में अन्तक्रिया होे जाती है।

अन्तक्रिया की प्रक्रिया का पहला चरण है-वीतराग-अवस्था। वीतराग के कषाय नहीं होेता, इसलिए उसके कषाय-जनित सांपरायिकी क्रिया समाप्त हो जाती है। केवल ऐर्यापथिकी क्रिया चालू रहती है। उससे सात वेदनीय कर्म का बन्ध होता रहता है। यह बन्ध अल्पकालिक होता है। उसकी स्थिति मात्र दो समय की होती है। प्रथम समय में सात वेदनीय कर्म का बन्ध होता है, दूसरे समय में उसका वेदन और तीसरे समय में उसका निर्जरण हो जाता है। आयुस्थिति तक यह क्रम चलता है, आयुस्थिति की सम्पन्नता के क्षणों में योग-निरोध की स्थिति बनती है, अयोग-अवस्था का निर्माण होता है, उस अवस्था में कर्मबंध सर्वथा निरुद्ध हो जाता है। यह अन्तक्रिया का दूसरा चरण है। तीसरे चरण में अन्तक्रिया सम्पन्न हो जाती है। सब कर्मों से मुक्त अवस्था प्राप्त हो जाती है।

भाषाशैली

जैनागमों की भाषा अर्धमागधी प्राकृत है। अतएव प्रस्तुत ग्रन्थ अर्धमागधी भाषा का एक प्रतिनिधि ग्रन्थ है। इसकी संरचना गद्य-प्रधान है एवं यह सहज, सरल और सुबोध शैली में गुम्फित है।

वैयाकरणों ने प्राकृत भाषा के शब्दों को तीन वर्गों में विभाजित किया है-ळ. तत्सम, ळळ. तद्भव, ळळळ. देश्य। अंतगडदसाओ सूत्र में इन तीनों प्रकार के शब्दों का प्रयोग हुआ है, जैसे-

i. तत्सम-जो शब्द संस्कृत के समान ही प्रयुक्त होते हैं, जिनमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं होता है वे तत्सम शब्द हैं। अंतगडदसाओ सूत्र में तत्सम शब्दों का भरपूर प्रयोग किया गया है, जैसे-

चम्पा-चम्पा, नगरी-नगरी, विहरमाण-विहरमाण, अंतेवासी-अंतेवासी, जंबू-जंबू, भगवता-भगवता, अयम्-अयं, कति-कति, नव-नव, मणि-मणि, नाना-नाना, चामीकर-चामीकर, परिमण्डिता-परिमण्डिता, अलकापुरी-अलकापुरी, वनखंडेन-वनखंडेन, परिवसति-परिवसति, विजय-विजय, बलदेव-बलदेव, महासेन-महासेन, वीरसेन-वीरसेन।

ii. तद्भव-जो शब्द संस्कृत से वर्णलोप, वर्णागम, वर्णपरिवर्तन एवं वर्णविकार द्वारा उत्पन्न होते हैं, वेे तद्भव या संस्कृतभव कहलाते हैं। प्रस्तुत सूत्र में तद्भव शब्दों की प्रचुरता है, जैसे-

रुक्मिणी-रुप्पिणी, षोडशानाम्-सोलसण्हं, राजा-राया , उग्रसेन-उग्गसेन , प्रमुखानाम्-पामोक्खाणं, एकविंशति-एगवीसाए, षट्पंचाशत्-छप्पण्णाए, अर्ध-अद्ध, भरतस्य-भरहस्स, यावत्-जाव, तस्य-तस्स, वर्णक-वण्णओ , यौवन-जोव्वण, अन्यदा-अण्णया, आगता-आगया, मातापितरौ-अम्मापियरो।

iii. देशी-देश्य-जिन शब्दों की व्युत्पत्ति का निर्धारण न हो सके तथा संस्कृत व्याकरण के किसी नियम से उद्भूत न हों, जो मात्र रूढ़ि पर अवलम्बित हों, वे देेशी या देश्य शब्द कहलाते हैं। चूंकि अर्धमागधी भाषा का निर्माण ही अठारह देशी बोलियों के साथ मागधी के मिश्रण से हुआ है, अत: अंतगडदसाओ में देश्य शब्दों का भी प्रचुर प्रयोग हुआ है, जैसे-

चुल्ल, थंडिल्लं, अवओडय, खुड्डाग, खुम्मिय, चंडिक्किय, चडगर, तलवर, तिलंडा, दुरुय, पहकर, पाण, मणाम, मिसिमिसेमाण, वग्घारियपाणि इत्यादि।

प्रस्तुत आगम की भाषा जितनी शास्त्रीय है उतनी ही सानुप्रासिक और समासप्रधान भी है। इसमें प्रयुक्त शब्दार्थों में ऐसा लालित्य है कि अनायास ही एक प्रकार की विलक्षणता का रसानुभव होता है। वाक्यों का प्रयोग चारुता पूर्ण सात्त्विक एवं आह्लादजनक है। अनुप्रास के अनेक प्रयोग यत्र-तत्र दृष्टिगोचर होते हैं, जैसे-

अनुप्रास- i. ‘अणगारा अरहया अरिट्ठणेमिणा अब्भणुण्णाया समाणा अरहं अरिट्ठनेमिं वंदंति।’

ii. ‘धण्णा णं ते जालि-मयालि-उवयालि।’

iii. ‘तए णं से अज्जुणए अणगारे अदीणे अविमणे अकलुसे अणाइले अविसादी अपरितंतजोगी अडइ।’

iv. ‘सरिसियाणं, सरिव्वयाणं सरित्तयाणं...।’6 इत्यादि।

स्थान-स्थान पर विभिन्न प्रकार के वर्णनों में उपमा अलंकार का प्रचुरता से प्रयोग हुआ है, जिससे उसकी भाषा में लालित्य एवं सरसता उत्पन्न हो गई है, उदाहरणार्थ-

उपमा- i. देवकी देवी की मनोदशा के वर्णन में ‘धाराहय-कलंब-पुप्फगं विव समूससिय-रोमकूवा’ का प्रयोग मनभावन प्रतीत होता है।

ii. अर्हत् अरिष्टनेमि के शिष्य छह अनगार भ्राताओं के लिए ‘कुसुमकुंडलभद्दलया’ का प्रयोग दर्शनीय है।

iii. सोमिल ब्राह्मण के द्वारा गजसुकुमाल मुनि के मस्तक पर रखे गए अंगारों केे बारे में ‘फुल्लियकिंसुयसमाणे खइरिंगाले’ का अद्भुत प्रयोग है।

iv. अर्जुन अनगार द्वारा समताभाव से किए गए आहार-ग्रहण के संदर्भ में ‘बिलमिव पण्णगभूएणं अप्पाणेणं तमाहारं आहारेइ’ का प्रयोग चमत्कृत करने जैसा है।

v. कठोर तप के कारण तेजोमयी बनी काली आर्या के संबंध में ‘सुहुयहुयासणे इव भासरासि-पलिच्छण्णा.... उवसोहेमाणी चिट्ठइ का पाठ उपमा अलंकार का सुन्दरतम प्रयोग है।

इसी तरह उपमाओं के और भी अनेक प्रयोग सूत्र में देखे जा सकते हैं।

आगम की भाषा-शैली के अनुसार प्रस्तुत आगम में भी अनेक स्थलों पर पर्यायवाची-समानार्थी शब्दों का एक साथ प्रयोग देखने को मिलता है, जो उस समय के भाषा वैशिष्ट्य को प्रकट करने वाला है, जैसे-

समानार्थी-i. विचार अर्थ के लिए ‘अज्झत्थिए’, ‘चिंतिए’, ‘पत्थिए’, ‘मणोगए’ और ‘संकप्पे’ आदि एकार्थक पदों का एक साथ प्रयोग हुआ है।

ii. अवमानना के अर्थ में ‘हीलंति‘, ‘निंदंति’, ‘खिंसंति’, ‘गरिहंति’, ‘तज्जंति’ और ‘तालेंति’ जैसे एकार्थक शब्दों का प्रयोग हुआ है।

iii. भयभीत न होेने के अर्थ में ‘अभीए’, ‘अतत्थे’, ‘अणुव्विग्गे’, ‘अक्खुभिए’, ‘अचलिए’ और ‘असंभंते’ समानार्थक शब्दों का प्रयोग एक साथ हुआ है।

ऐसे समानार्थी शब्दों के अनेेक उद्धरण प्रस्तुत आगम में देखे जा सकते हैं।

प्रस्तुत आगम में अनेक विशेषणों से युक्त वाक्यों का प्रयोग बहुतायत से हुआ है, यह वाक्य संरचना का अनूठा प्रयोग है, जैसे-

विशेषण- i. अर्हत् अरिष्टनेमि के अन्तेेवासी छह अनगार सहोदर भाई थे, वे एक जैसे समान त्वचा वाले, समवयस्क थे। वे नीले उत्पल, भैंसे के सींग और अतसी पुष्प के समान प्रभा वाले थे। उनका वक्ष:स्थल श्रीवत्स से अंकित था। वे कुसुम कुण्डल से शोभित और नल कूबर (कुबेर पुत्र) जैसेे लगते थे।

ii. इसी तरह द्वारका नगरी के सम्बन्ध में कहा गया है कि वह बारह योजन लम्बी और नौ योजन चौड़ी थी। वह कुबेर द्वारा अपनी मति से निर्मित, स्वर्णमय प्राकार वाली, नाना मणियों और पंचरंगे कपिशीर्षों से मण्डित, सुरम्य, अलकापुरी सदृश, वहां निवास करने वाले प्रमुदित और बहुत क्रीडाशील लोगों के कारण (वह द्वारका नगरी) साक्षात् देवलोक के समान, चित्त को प्रसन्न करने वाली, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय थी।

प्रसंग चाहेे रूप के वर्णन का हो या फिर चाहे वस्तु, नगर, बगीचा, प्रतिमा, अभिषेक, अभिनिष्क्रमण अथवा विशेष भावधारा का हो वाक्य-विन्यास में विभिन्न विशेषणों के समावेश से इस आगम में अनेक स्थलों पर गद्य काव्य जैसा प्रतीत होेता है।

विभिन्न भावों की अभिव्यंजना

प्रस्तुत शास्त्र में अष्टकर्मों का उच्छेद कर मुक्त दशा को उपलब्ध होने वालों का वर्णन-विशेष है, अत: इसमें आद्योपान्त शान्तरस युक्त भावनाओं की प्रधानता है, किन्तु रचनाकार ने कथानक की मौलिकता को सुरक्षित रखने हेतु प्रसंगवश भावों की अभिव्यंजना की है, यथा-

i. रौद्र भाव-• श्मशान भूमि में जब सोमिल ब्राह्मण सन्ध्या के समय मनुष्यों से रहित गजसुकुमाल अनगार को देखता है। देखकर उस वैर का स्मरण करता है। स्मरण करके वह तत्काल क्रोध से तमतमाता हुआ रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से प्रज्वलित होता हुआ इस प्रकार बोला-हे! यह वह गजसुकुमाल कुमार जो अप्रार्थनीय को चाहने वाला, दु:खान्त और अमनोज्ञ लक्षण वाला, हीनपुण्य चतुर्दशी को जन्मा हुआ, शोभा-लज्जा-धृति-कीर्ति से रहित, जिसने मेरी पुत्री, भार्या सोमश्री की आत्मजा जो बिना किसी अपराध वाली सोमा बालिका है, उसको छोड़कर मुंड यावत् प्रव्रजित होे गया। इसलिए श्रेयस्कर है कि गजसुकुमाल कुमार के साथ जो पूर्व का वैर है, उसका बदला लूं।

• मुनि घातक सोमिल ब्राह्मण को देख श्री कृष्ण क्रोेधाग्‍नि में भड़क जाते हैं और कहते हैं-भो! देवानुप्रिय! यह वह सोमिल ब्राह्मण अप्रार्थनीय को चाहने वाला यावत् शोभा-लज्जा-धृति-कीर्ति से रहित, जिसने मेेरे सहोदर छोटे भाई गजसुुकुमाल अनगार को अकाल में ही जीवन से मार डाला। ऐसा कह करके (श्री कृष्ण) सोमिल ब्राह्मण को चाण्डालों द्वारा (नगर से घसीटकर) बाहर निकलवाता है। निकलवाकर भूमि को पानी के छींटे दिलवाता है। छींटे दिलवाकर अपने महल में आ जाता है।

ii. वात्सल्य भाव-अर्हत् अरिष्टनेमि से अपने छहों पुत्रों के बारे में जान कर देवकी देवी के स्तनों से दूध की धारा बह चली। आंखों से हर्ष के आंसू बहने लगे। हर्ष के अतिरेक से कंचुकी के बंधन टूट गए। बाजू बंध टूट गया। उसके रोमकूप मेेघ की धारा से आहत कदम्ब पुष्प की भांति समुच्छ्वसित हो उठे। (इस प्रकार की स्थिति वाली देवकी) उन छहों अनगारों को अनिमेष दृष्टि से देखती हुई चिरकाल तक निहारती है। निहारकर उन्हें वन्दन करती है, नमस्कार करती है।

iii. हर्ष भाव-अर्हत् अरिष्टनेमि से आगामी उत्सर्पिणी में बारहवें तीर्थंकर बनने की भविष्यवाणी सुन श्री कृष्ण हृष्ट-पुष्ट होते हैं, हाथों को ऊंचा कर उछलते हैं, कूदते हैं और हर्षयुक्त भावों से सिंहनाद करते हैं।

iv. विनय भाव-तप:साधना, भिक्षाचर्या, संलेखना आदि विभिन्न प्रसंगों पर भगवान आदि से अनुमति लेना विनय भाव को प्रकट करता है, यथा-‘इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए......’।

v. धर्मश्रद्धा भाव-• देवकी देवी साधु-संतों के प्रति बड़ा आदर भाव रखती थी, थाल भर-भर कर केसरिया मोदक देनेे की घटना से उसकी श्रद्धालुता का पता चलता है।

• श्रीकृष्ण प्रव्रज्या समारोह में सोत्साह भाग लिया करते और लौकिक दृष्टि से प्रव्रजितों के परिवार केे भरण-पोषण का भार भी अपने ऊपर ले लेते। इस तरह की घोषणा वे पहले से ही करा देते थे। यह श्रीकृष्ण का धर्म के प्रति अगाध श्रद्धा का भाव प्रकट करता है।

• यक्षाविष्ट अर्जुन मालाकार के आतंक कोे गौण कर सुदर्शन श्रमणोपासक द्वारा भगवान महावीर को वंदन करने जाना धर्मश्रद्धा भाव का उत्कृष्ट उदाहरण है।

vi. सम्मान का भाव-राजा के द्वारा अपने सेवकों के प्रति ‘देवानुप्रिय’ सम्बोेधन के द्वारा जो सम्मान प्रकट किया गया है, वह अत्यन्त मन भावन है। यथा-‘गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया।’ प्रस्तुत सूत्र की भाषा में सर्वत्र छोटों-बड़ों के प्रति सम्मान का भाव परिलक्षित होता है।

अंतगडदसाओ सूत्र चूंकि एक आध्यात्मिक शिक्षाप्रद कथानक आगम है, अतएव इसमें कथन की सीधी-सरल शैली को अपनाया गया है। काव्यशास्त्रों में सहज उपलब्ध होनेे वाली वक्रोक्तियों का इसमें विशेष प्रयोग नहीं हुआ है फिर भी कहीं-कहीं भावप्रकर्ष और मनोेदशा विशेेष को प्रकट करने में लालित्यपूर्ण शब्दों का प्रयोग हुआ है, जैसेे-

वक्रोक्ति-i. इसलिए धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतपुण्या हैं वेे माताएं, कृतलक्षणा हैं वे माताएं, जो अपनी कुक्षि से उत्पन्न अपने स्तन के दूध में लुब्ध मीठी बोली बोेलते, तुतलाते और स्तनमूल से बगल की ओर सरकते मुग्ध बच्चे स्तन पान करते हैं और माताएं अपने कमल जैसे कोमल हाथों से उन्हें खींचकर अपनी गोद में बिठाती हैं तथा पुन: पुन: प्रिय, सुमधुर और मंजुल बोलों वाली लोरियां देती हैं। इस दृष्टि से मैं अधन्या, अपुण्या, अकृतपुण्या, अकृतलक्षणा हूं कि सात-सात सन्तानों को जन्म देने पर भी कि इनमें से एक भी सन्तान के लालन-पालन का सुख मुझे प्राप्त नहीं है।

सन्तान विहीन माता किस प्रकार पुत्र के लिए व्याकुल होती है और किसी पुत्रवती स्त्री के प्रति किस तरह धन्यता का अनुभव करती है-यह वक्रोक्ति को प्रकट करता है।

ii. श्रीकृष्ण गजसुकुमाल से कहतेे हैं-‘तुम मेरेे सहोदर छोटे भाई हो, हे देवानुप्रिय! तुम अर्हत् अरिष्टनेमि से प्रव्रजित मत होवो। मैं तुम्हारा राजा के रूप में राज्याभिषेक करूंगा।

उपर्युक्त कथन की ध्वनि गजसुकुमाल को राज्याभिषेक का आश्‍वासन देना नहीं अपितु वासुदेव कृष्ण द्वारा गजसुकुमाल को दीक्षित होने से रोकना है-यह वक्रोक्ति है।

इस तरह प्रस्तुत आगम में वाक्य विज्ञान के प्राय: सभी पक्षों का भरपूर प्रयोग हुआ है।

अर्हत् अरिष्टनेमि के साथ प्रस्तुत आगम में वासुदेव श्रीकृष्ण का चरित्र भी अंकित किया गया है। तदनुसार श्रीकृष्ण ओजस्वी, तेजस्वी, वर्चस्वी और महान यशस्वी पुरुष थे। वे शरणागत-वत्सल और शरण योेग्य थे। उनकी प्रभु भक्ति, मातृ भक्ति एवं जनता के प्रति भक्ति का भाव उल्लेखनीय था।

आन्तरिक आभूषण

तप केे संदर्भ में प्रस्तुत आगम के अष्टम वर्ग में विशेष विवेचन प्राप्त होता है। महाराज श्रेेणिक की रानियां-काली, सुकाली, महाकाली, कृष्णा और पितृसेनकृष्णा ने क्रमश: रत्‍नावलि, कनकावलि, लघुसिंह-निष्क्रीडित, महासिंह-निष्क्रीडित और मुक्तावलि तप की विशेष रूप से आराधना की थी। इन तपों का नामकरण विभिन्न प्रकार के ‘हार’ विशेष के आधार पर रखा गया है। इससे यह बोेध होेता है कि आभूषण मात्र बाह्य नहीं होते, अपितु आन्तरिक भी होतेे हैं। बाह्य आभूषण बन्धन एवं दु:ख के कारण बन सकते हैं, किन्तु आंतरिक आभूषणों से आनन्द एवं मुक्ति को प्राप्त किया जा सकता है।

इन सभी उद्धरणों से स्पष्ट होता है कि प्रस्तुत आगम भाषायी दृष्टि से ही नहीं, अपितु परम्परा सम्मत अनेक मान्यताओं तथा सामाजिक, राजनैतिक, दार्शनिक आदि दृष्टि से भी हमें एक व्यापक दृष्टिकोण उपलब्ध करवाता है। प्राचीन इतिहास पर प्रकाश डालने वाला यह आगम भारतीय साहित्य के मनीषियों को लाभान्वित करने में समर्थ हो सकेगा-ऐसी आशा की जा सकती है।

आचार्य महाश्रमण

♦

पुरोवाक्

पुरोवाक्

जैन आगम-वाङ्मय अध्यात्म-विषयक ज्ञान और तत्त्व-दर्शन का एक अनुपमेय स्रोत है। यह आध्यात्मिक साधक एवं तत्त्व-जिज्ञासु दोनों के लिए पठनीय है, क्योंकि उसमें उस आप्त-वाणी के शाश्‍वत स्वर मुखर होकर सत्यानुभूति तक उन्हें पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। एक आध्यात्मिक साधक किसी ऐसे आध्यात्मिक-अनुभव-प्राप्त आप्त की अनुभव-वाणी की तलाश में रहता है, जिसके पद-चिह्न उसे अध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर करने में पथ-दर्शक बनते हैं तथा अमार्ग/कुमार्ग में भटक जाने से बचाते हैं। एक तत्त्व-जिज्ञासु को तत्त्व की जिज्ञासा को शांत करने वाली उस सत्यानुभूतिपरक अभिव्यक्ति की अपेक्षा रहती है, जिससे तत्त्व-ज्ञान के अथाह महासागर का अवगाहन करने में उसे श्रेष्ठ आलम्बन प्राप्त हो। जैन आगमों में जो ज्ञान-राशि संकलित है, वह इन दोनों दृष्टियों से महत्त्वपूर्ण है।

जैन दर्शन का अध्ययन करना प्रत्येक जैनधर्मानुयायी के लिए बहुत जरूरी है, भले वह साधु-साध्वी हो या श्रावक-श्राविका। सम्यक्त्व की प्राप्ति से लेकर उसकी परिपुष्टि तक आगम का अनुशीलन बहुत ही आवश्यक है। ‘तमेव सच्चं णीसंकं जं जिणेहिं पवेइयं’-जो जिनेश्‍वरों द्वारा प्रवेदित है, वही सत्य है, नि:शंक है-यह आर्ष-वचन सम्यग्दृष्टि के संरक्षण का आलम्बन-सूत्र है। शंका, कांक्षा, विचिकित्सा-आदि रूप विष का शोधन एवं प्रतिकार करने में आगम से प्राप्त तत्त्वज्ञान रामबाण औषध के तुल्य कार्य करता है। शम, संवेग, निर्वेद, अनुकम्पा और आस्तिक्य-सम्यक्त्व के इन पांच लक्षणों की पुष्टि में भी आगम का स्वाध्याय सशक्त निमित्त बनता है। आभ्यन्तर तप के रूप में भी स्वाध्याय की गणना की गई है। वाचना, प्रच्छना, परिवर्तना, अनुप्रेक्षा और धर्मकथा के रूप में पञ्चविध स्वाध्याय का निरूपण मुख्यत: आगम को लक्षित कर किया गया है।

जैन धर्म और जैन दर्शन के मौलिक, गंभीर एवं तलस्पर्शी अध्ययन के लिए अनेक विद्वान् एवं जिज्ञासु पाठक जैन आगमों का गहन अनुशीलन करना चाहते हैं। किन्तु समस्या यह है कि जैन आगम मूलत: प्राकृत भाषा में हैं। ऐसे जिज्ञासुओं के लिए जैन आगमों का ऐसा संस्करण चाहिए, जिसके माध्यम से वे आगम-वाङ्मय को सरलता से हृदयंगम कर सके।

इस दृष्टि से जैन धर्म के श्‍वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवम अधिशास्ता आचार्यश्री तुलसी के वाचना-प्रमुखत्व में जैन आगमों की वाचना का महान् ज्ञान-यज्ञ सन् 1955 में प्रारम्भ हुआ। मूलपाठ-संशोधन कार्य परमपूज्य आचार्यश्री तुलसी और मुनिश्री नथमलजी ‘टमकोर’ (आचार्यश्री महाप्रज्ञ) के परम पावन सान्निध्य में हुआ तथा अंगसुत्ताणि, उवंगसुत्ताणि तथा नवसुत्ताणि के रूप में उनका मूलपाठ के साथ श्रेष्ठ प्रकाशन कार्य हुआ। पाठ संशोधन-कार्य कठिन था, पर महाप्राण पूज्यप्रवरों की प्रवर मेधा से अच्छे ढंग से संपादित हुआ। विस्तृत विवेचन के साथ आगमों के मूल प्राकृत पाठ, संस्कृत छायानुवाद तथा हिन्दी भावानुवाद के संस्करणों का कार्य प्रधान-संपादक एवं विवेचक आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के निर्देशन में चिरकाल तक हुआ तथा वर्तमान में आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रधान-संपादकत्व एवं निर्देशन में चल रहा है। आचार्यश्री महाश्रमणजी आगम-कार्य में बहुत वर्षों से संलग्‍न रहे हैं। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के जीवन के अन्तिम वर्षों में जो आगम-कार्य-विषयक संगोष्ठियां हुईं, उनमें आगम-कार्य का विशिष्ट दायित्व भी पूज्यप्रवर को दिया गया। आचार्यवर अपने इस दायित्व का कुशलता से निर्वाह कर रहे हैं। तेरापंथ धर्मसंघ की विलक्षण विनय-परिपाटी एवं अनुपम अनुशासन-परम्परा हमारे आधार-स्तम्भ हैं। हमारे धर्म संघ के साधु-साध्वियों का श्रमपूर्ण योगदान इस पुनीत कार्य में प्राप्त हो रहा है। इसलिए हमारी मंगलकामना है कि आचार्य श्री महाश्रमणजी के नेतृत्व एवं निर्देशन में आगम-कार्य निरन्तर गतिमान रहता हुआ यथाशीघ्र परिपूर्णता के लक्ष्य को प्राप्त करे।

आगम कार्य में सहभागिता

परम पूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के कृपा प्रसाद से हम दोनों सन्तों को भगवई आगम के (तीसरे खण्ड से) सम्पादन कार्य में जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। आचार्यप्रवर प्रज्ञा के महासूर्य थे। लगभग एक दशक तक पूज्यवर के उपपात में, उनकी प्रज्ञा के परिवेश में रहने एवं परिचित होने का दुर्लभ क्षण हस्तगत हुआ। भगवई भाष्य के तीसरे, चौथे, पांचवें, छट्ठे आदि खण्डों के सम्पादन कार्य में हम दोनों संपृक्त रहे। उसी कालखण्ड में आचार्यप्रवर ने ‘आत्मा का दर्शन’ कृति को तैयार करने का निर्देेश हमें प्रदान किया। इस कार्य को द्रुतगति से निष्पादित किया गया, जैन सिद्धांतों की समग्रता को एक ग्रन्थ में गुम्फित कर वह ‘आत्मा का दर्शन’ नामक कृति प्रकाशित हुई। यह कृति दो रूपों में तैयार की गई-एक रूप मूलपाठ एवं अनुवाद सहित तथा दूसरेे में केवल हिन्दी अनुवाद का ही संकलन किया गया। कार्य की संपन्नता के पश्‍चात् पूज्यप्रवर से मिलने वाली प्रसन्नता एवं आशीर्वाद ने हमें आगम कार्य में और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

अंतगडदसाओ का कार्य

2009, जैन विश्‍व भारती लाडनूं में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी एवं युवाचार्यश्री महाश्रमणजी की पावन सन्निधि में आयोेजित आगम-कार्य विषयक संगोष्ठी में ‘अंतगडदसाओ’ आगम-कार्य का दायित्व हमें सौंपा गया। अन्यान्य कार्यों की व्यस्तता एवं आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुदीर्घ अहिंसा यात्रा के दौरान कार्य में अवरोध आता गया। कार्य की गति श्‍लथ हुई, किन्तु आचार्यश्री महाश्रमणजी की सतत मिलने वाली प्रेरणा से यह गति प्रतिहत नहीं हुई। हम अनन्त-अनन्त आभारी हैं पूज्यप्रवर के प्रति कि हमें उस आगम के अमृत आस्वादन का मौका दिया-

• जिसमें आत्मा से परमात्मा तक के सफर की सफल राह निरूपित है।

• जिसमें क्रिया सेे अक्रिया तथा अक्रिया से अन्तक्रिया की यात्रा है।

• जिसमें भीतर के बोेध कोे प्रज्वलित करने का श्रेष्ठ स्फुलिंग है।

• जिसमें अन्त:करण को परिशुद्ध करने का विज्ञान है।

• जिसमें प्रेय और श्रेय का निदर्शन है।

• जिसमें जीवन के प्रयोजन व लक्ष्य को प्राप्त करने की विधा है।

• जिसमें सच्चे पथ के अनुगामी बनने की प्रेरणा है।

• जिसमें आत्मा केे नैसर्गिक साम्राज्य में प्रवेेश पाने का मार्ग है।

अंतगडदसाओ : एक अद्भुत परिकल्पना

परन्तु अंतगडदसाओ आगम में अन्तक्रिया की जो परिकल्पना है, वह अद्भुत है। इसके पारायण में आंतरिक क्रांति का आविर्भाव होना संभावित है, संयम के प्रति अनुरक्ति उत्पन्न करना ही इसका प्रयोजन है। प्राप्तव्य को हासिल करनेे केे लिए जहां प्रशांत मन की अपेक्षा होेती है वहीं पराक्रम का होना भी आवश्यक होता है। प्रस्तुत आगम की आप्त वाणी इस बात को रेखांकित करती है कि-

• प्रभूत परीषहों एवं उपसर्गों कोे झेेलने के लिए जीवन के जंग में गजसुकुमाल मुनि की भांति अडिग रहना जरूरी है।

• यक्षाविष्ट आतंक को परास्त करने के लिए सुदर्शन श्रमणोपासक की भांति श्रद्धाबल जरूरी है।

• संसार सागर के संस्तरण हेतु अर्जुन अनगार की भांति समता एवं सहिष्णुता जरूरी है।

• प्रजा एवं लोक-कल्याण के लिए वासुदेव श्रीकृष्ण की भांति सही धर्मोपदेश एवं धर्मदलाली जरूरी है।

• गौतम आदि कुमारों की भांति जवानी में भौतिक व्यामोह को छोड़ स्व-उद्देश्य के प्रति समर्पित होना जरूरी है।

• ‘मैं तरूं मेरी नाव तरे’ की भावना सेे भावित बाल मुनि अतिमुक्त की भांति निश्छल एवं निर्मल रहना जरूरी है।

• काली-सुकाली आदि की भांति विविध तप:कर्म के द्वारा भीतर विद्यमान अनंत ऐश्‍वर्य कोे तलाशना जरूरी है।

प्रस्तुत आगम में निमज्जन करने वाले चाहे विद्वद जन हो या साधारण जन-दोनों प्रकार के अध्येता न केवल अपनी अपरिमित शक्ति को पहचान सकते हैं अपितु मुक्ति-द्वार को खोलने की कुंजी को हस्तगत भी कर सकते हैं। जैसे तिल के पेेरनेे से तेल, दही मथने से मक्खन, अरणी-काष्ठ संघर्षण सेे आग की उपलब्धि होती है, वैसे ही संयम एवं विभिन्न तप:कर्म के द्वारा कर्मों का विदारण करनेे पर आत्मा में ही परमात्मा की उपलब्धि होती है, अन्तक्रिया या जन्म-मरण की परम्परा का अंत होता है।

श्रद्धाभरा नमन व कृतज्ञता

हम आभारी हैं गणाधिपति गुरुदेव तुलसी के प्रति जिन्होंनेे हमें शिक्षित-प्रशिक्षित किया, अयाचित करुणा बरसाई, चरणारविन्द का सान्निध्य प्रदान किया तथा हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाया और संघ सेवा के लिए योग्य बनाया, इस कृपा के प्रति कृतज्ञता ज्ञापन के लिए शब्द कोश के सारे शब्द अपूर्ण ही रहेंगे।

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी एक महान् योेगी थे। उनका चैत्य पुरुष जागृत था। वे प्रज्ञा के विलक्षण भण्डार थे। वाणी में वाचस्पति का मानो साक्षात् दर्शन होता था। उनकी प्रज्ञा ने आगम का मंथन कर जो नवनीत प्रस्तुत किया है, वह विद्वानों की ज्ञान-चेतना को तृप्त करने वाला है। उनकी पावन सन्निधि में आने वालों का अभ्युदय सुनिश्‍चित ही समझा जाता। हम परम सौभाग्यशाली हैं कि उनकी सन्निधि में आगम-कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ। उस ज्ञान चेतना के आलोक में जो क्षण बीतेे, वे हमें धन्य बना गए।

तेरापंथ के एकादशम अधिशास्ता युवामनीषी महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की शब्दातीत अनुकम्पा ने हमारे आगम-संपादन कार्य को सक्रिय बनाया। कार्य से उत्पन्न थकान को एक मृदु मुस्कान से मिटानेे की अद्भुत अर्हता पूज्यप्रवर में है। ऐसे पापभीरु, पवित्र, पावन आत्मा की परिधि में स्वत: विघ्‍न-बाधाएं दूर हो जाती हैं, तभी कार्य में हमारी संलग्‍नता बनी रही। परम पूज्य आचार्य प्रवर ने अपने प्रधान संपादकत्व के अनुरूप संपादन, व्याकरण, अनुवाद, टिप्पण आदि में अपेेक्षित संशोेधन करवाए और दिशा-निर्देशन किया। महामनीषी की उदारता को श्रद्धाभरा नमन।

यदि यह कहें तो अतिशयोक्ति नहीं होगी कि प्रस्तुत आगम को मूलतया परमश्रद्धेय आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ही शुभारम्भ करके इसे प्राणवान बनाया है। मूल उपादान कारण तो आचार्यवर स्वयं हैं। हम तो केवल निमित्त मात्र हैं।

प्रस्तुत कार्य को निष्ठा तक पहुंचाने में अनेकों का प्रत्यक्षत: योेगदान रहता ही है किन्तु हमारा मानना है कि शासनगौरव मुनिश्री मधुकरजी स्वामी का हमें अप्रत्यक्षत: असीम योगदान प्राप्त हुआ। उन्होंनेे हमारा निर्माण किया, साध्वाचार, व्यवहार, संस्कार का प्रशिक्षण दिया। उनकी कृपा एवं करुणा सदैव अविस्मरणीय रहेगी। आगममनीषी मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी स्वामी का भी हमें उचित मार्गदर्शन मिलता रहा। मुनि श्री के प्रति आभाराभिव्यक्ति। शासन श्री मुनिश्री विमल कुमारजी स्वामी ने हमारे द्वारा की गई प्रस्तुत आगम के मूल पाठ की संस्कृत छाया का अवलोकन किया। जहां शुद्धीकरण की अपेक्षा थी वहां वैसा करके हमें अनुगृहीत किया। मुनिश्री के प्रति भी साभार प्रणति।

प्रस्तुत आगम के परिशिष्ट निर्माण एवं प्रूफ रीडिंग में हमें मुनि दिनकरजी (लाडनूं), मुनि नयकुमारजी, मुनि ध्रुवकुमारजी एवं मुनि सत्यकुमारजी का श्रमपूर्ण आत्मीय सहकार प्राप्त हुआ। हमारे अन्य सहगामी मुनि अक्षयप्रकाशजी, मुनि शुभंकरजी एवं मुनि अर्हम्कुमारजी का भी अन्य समानान्तर कार्यों में समुचित सहयेाग प्राप्त हुआ। इन सभी के प्रति आत्मीय भाव की अभिव्यक्ति करते हुए कहना चाहेंगे कि इस आगम-कार्य के महान यज्ञ में हम सब अपने श्रम, समय एवं शक्ति की आहुति देेते हुए अपने आपको कृतार्थ बनाते रहें।

मुनि दिनेशकुमार

मुनि योगेशकुमार

♦

प्रकाशकीय

प्रकाशकीय

आचार्यश्री तुलसी के वाचनाप्रमुखत्व में जैनागम-वाङ्मय का गुरुतर कार्य वि. सं. 2012 में प्रारम्भ हुआ था।

आचार्यश्री महाप्रज्ञ (मुनिश्री नथमलजी टमकोर) उस समय कार्य के प्रधान-सम्पादक थे। वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी आगम-कार्य के प्रधान सम्पादक हैं।

आगम-कार्य के अन्तर्गत अनेक ग्रंथमालाओं का निर्माण हुआ। उनमें एक है-आगम-अनुसंधान-ग्रंथमाला। इस ग्रंंथमाला के अन्तर्गत आगम का मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, समीक्षात्मक टिप्पण आदि-सहित अनेक आगम मुद्रित एवं प्रकाशित किए जा चुके हैं, वे इस प्रकार हैं-

अंग-आगम

1. आयारचूला

2. सूयगडो (खण्ड 1, 2)

3. ठाणं

4. समवाओ

5. भगवई (खण्ड 1-6)

6. नायाधम्मकहाओ

7. उवासगदसाओ

8. विवागसुयं

उपांग-आगम

1. रायपसेणियं

2. निरयावलियाओ

3. कप्पवडिंसियाओ

4. पुप्फियाओ

5. पुप्फचूलियाओ

6. वण्हिदसाओ

(क्रमांक 2-6 तक के उपांग-आगम संयुक्त रूप से एक ही खण्ड में प्रकाशित हैं।)

मूल-सूत्र

1. दसवेआलियं

2. उत्तरज्झयणाणि

3. नंदी

4. अणुओगदाराइं

छेद-सूत्र

1. दसाओ

2. कप्पो

3. ववहारो

4. निसीहज्झयणं

आवश्यक

1. आवस्सयं

प्रथम अंग आयारो का केवल हिन्दी अनुवाद एवं टिप्पण का प्रकाशन बहुत पहले हो चुका था। उसके पश्‍चात् आचार्यश्री महाप्रज्ञजी द्वारा लिखित संस्कृत भाष्य के साथ आचारांगभाष्यम् का प्रकाशन किया गया, जिसमें मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, संस्कृत भाष्य तथा उसका हिन्दी अनुवाद होने सेे यह पाठकों के लिए बहुत ही सुगम्य बन गया। आचारांगभाष्यम् तथा भगवई (खण्ड 1,2) के अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित किए जा चुके हैं।

इसी श्रृंखला में ‘अंंतगडदसाओ’ आगम प्रकाशित होकर सामने आ रहा है। संशोधित मूल पाठ, उसकी संस्कृत छाया और टिप्पण सहित हिन्दी अनुवाद से युक्त प्रस्तुत आगम अंतगडदसाओ है।

इस आगम-ग्रंथ के अपर भाग में सात परिशिष्ट भी दिए गए हैं, जो ज्ञानवृद्धि की दृष्टि से उपयोगी हैं। वे परिशिष्ट इस प्रकार हैं-

1. नामानुक्रम

2. पारिभाषिक शब्दानुक्रम

3. टिप्पण-विषय एवं शब्द-विमर्शानुक्रम

4. संक्षिप्त पाठ पूर्ति स्थल

5. सांकेतिक यंत्र

6. अभयदेवसूरिकृत वृत्ति

7. आधारभूत ग्रन्थ-सूची

आचार्य प्रवर द्वारा सुसम्पादित इस आगम के विवेचन एवं सहसम्पादन में मुनिश्री दिनेशकुमारजी एवं मुनिश्री योगेशकुमारजी का मुख्य श्रम रहा है। मुनिद्वय की निष्ठा ने कार्य को निष्पत्ति तक पहुंचाया है। इसके निर्माण में अन्य जिन-जिन व्यक्तियों की संभागिता रही है, वे सब धन्यवाद के पात्र हैं।

जैन विश्‍व भारती द्वारा प्रकाशित होने वाला यह आगम ‘अंतगडदसाओ’ अनुसंधित्सु एवं जिज्ञासु विद्वानों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।

अमरचन्द लूंकड़

अध्यक्ष, जैन विश्‍व भारती, लाडनूं

♦

अनुक्रम

अनुक्रम

1. पढमो वग्गो : पहला वर्ग

2. बीओ वग्गो : दूसरा वर्ग

3. तइओ वग्गो : तीसरा वर्ग

4. चउत्थो वग्गो : चौथा वर्ग

5. पंचमो वग्गो : पांचवां वर्ग

6. छट्ठो वग्गो : छठा वर्ग

7. सत्तमो वग्गो : सातवां वर्ग

8. अट्ठमो वग्गो : आठवां वर्ग

पढमो वग्गो : पहला वर्ग

01

पढमो वग्गो : पहला वर्ग

आमुख

प्रथम वर्ग के दस अध्ययन हैं जिनमें द्वारका नगरी के रहनेे वाले गौतम, समुद्र, सागर, गम्भीर, स्तिमित, अचल, कांपिल्य, अक्षोभ, प्रसेनजित और विष्णुकुमार का अधिकार वर्णित है। ये दसों कुमार महाराजा अन्धकवृष्णि और महारानी धारिणी के पुत्र थेे। ये सभी बहत्तर कलाओं में पारंगत थे। युवा होने पर माता-पिता ने आठ-आठ राजकन्याओं के साथ इन सबका पाणिग्रहण संस्कार कर दिया था। अर्हत् अरिष्टनेेमि का उपदेश श्रवण करके इन्हें वैराग्य हो गया और ये सभी दीक्षित हो गए। अनगार बनने के बाद इन सभी ने सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। विशेष रूप से ‘गुणरत्‍न संवत्सर’ नामक तपस्या की आराधना की और मासिकी आदि भिक्षुप्रतिमा, बेेला, तेला इत्यादि तप: साधनाओं को करते हुए ‘बारह वर्ष’ का दीक्षापर्याय पालकर अंत में ‘मासिकी संलेखना’ के साथ ‘शत्रुंजय’ पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया।

पढमो वग्गो : पठमं अज्झयणं : गोयमे

पहला वर्ग : पहला अध्ययन : गौतम

मूल

उक्खेव-पदं

1. तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी। पुण्णभद्दे चेइए-वण्णओ।।

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. उस काल और उस समय1 चंपा नामक नगरी थी।2 पूर्ण भद्र चैत्य3-वर्णक4।

2. तेणं कालेणं तेणं समएणं अज्जसुहम्मे समोसरिए। परिसा निग्गया। धम्मो कहिओ। परिसा जामेव दिसिं पाउब्भूया तामेव दिसिं पडिगया।

2. उस काल और उस समय आर्य सुधर्मा5 समवसृत हुए।6 परिषद् ने (नगर से) निर्गमन किया। आर्य सुधर्मा ने धर्म कहा। परिषद् जिस दिशा से आई, उसी दिशा में वापस लौट गई।

3. तेणं कालेणं तेणं समएणं अज्जसुहम्मस्स अंतेवासी अज्जजंबू जाव पज्जुवासमाणे एवं वयासी-जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं आदिकरेणं जाव संपत्तेणं सत्तमस्स अंगस्स उवासगदसाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, अट्ठमस्स णं भंते! अंगस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. उस काल और उस समय आर्य सुधर्मा के अन्तेवासी7 आर्य जम्बू8 ने यावत्9 पर्युपासना करते हुए इस प्रकार कहा-भन्ते10! यदि धर्म के आदिकर्ता यावत् सिद्धिगति को सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर11 ने सातवें अंग उपासकदशा का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है, तो भन्ते! (धर्म के आदिकर्ता) यावत् सिद्धिगति को सम्प्राप्त12 श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

4. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं अट्ठ वग्गा पण्णत्ता।।

4. जम्बू! (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के आठ वर्ग प्रज्ञप्त किए हैं।13

5. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं अट्ठ वग्गा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! वग्गस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कइ अज्झयणा पण्णत्ता?

5. भन्ते! यदि (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अंतकृद्दशा के आठ वर्ग बतलाए हैं, तो भन्ते! (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने अन्तकृद्दशा के प्रथम वर्ग के कितने अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं?

6. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं पढमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

6. जम्बू! (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के प्रथम वर्ग के दस अध्ययन14 प्रज्ञप्त किए हैं। जैसे-

संगहणी-गाहा

1. गोयम 2. समुद्द 3. सागर, 4. गंभीरे चेव होइ 5. थिमिए य। 6. अयले 7. कंपिल्ले खलु, 8. अक्खोभ 9. पसेणई 10. विण्हू।।1।।

संग्रहणी गाथा

1. गौतम 2. समुद्र 3. सागर 4. गंभीर 5. स्तिमित 6. अचल 7. काम्पिल्य 8. अक्षोभ 9. प्रसेनजित् 10. विष्णु।

7. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं पढमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

7. भन्ते! यदि (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के प्रथम वर्ग के दस अध्ययन बतलाए हैं, तो भन्ते! (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने अन्तकृद्दशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

गोयम-पदं

8. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवई नामं नयरी होत्था। दुवालसजोयणायामा नवजोयण-वित्थिण्णा धणवति-मइ-णिम्मिया चामीकर-पागारा नाणामणि-पंचवण्ण कविसीसग-मंडिया सुरम्मा अलकापुरिसंकासा पमुदिय-पक्कीलिया पच्चक्खं देवलोगभूया पासादीया दरिसणिज्जा अभिरूवा पडिरूवा।।

गौतम पद

8. जम्बू! उस काल और उस समय द्वारका नामक नगरी15 थी। वह बारह योजन लम्बी और नौ योजन चौड़ी थी। वह कुबेर द्वारा अपनी मति से निर्मित, स्वर्णमय प्राकार वाली, नाना मणियों और पचरंगे कपिशीर्षों से मण्डित, सुरम्य, अलकापुरी सदृश, (वहां निवास करने वाले) प्रमुदित और बहुत क्रीडाशील लोगों के कारण साक्षात् देवलोक के समान चित्त को प्रसन्न करने वाली, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय थी।

9. तीसे णं बारवईए णयरीए बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए, एत्थ णं रेवयए नामं पव्वए होत्था-वण्णओ।।

9. उस द्वारका नगरी के बाहर उत्तरपूर्व दिग्भाग (ईशान कोण) में रैवतक नामक पर्वत16 था-वर्णक।

10. तत्थ णं रेवयए पव्वए नंदणवणे नामं उज्जाणे होत्था-वण्णओ।।

10. उस रैवतक पर्वत पर नन्दन वन नामक उद्यान था-वर्णक।

11. (तस्स णं उज्जाणस्स बहुमज्झदेसभाए?) सुरप्पिए नामं जक्खायतणे होत्था-(चिराइए पुव्वपुरिस-पण्णत्ते?) पोराणे।।

11. (उस उद्यान के बीचोबीच?) सुरप्रिय नामक यक्षायतन था। वह (चिर अतीत पूर्व पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त?) पुराना था।

12. से णं एगेणं वणसंडेणं (सव्वओ समंता संपरिक्खित्ते?)।।

12. वह (यक्षायतन) एक वनखण्ड के द्वारा (चारों ओर से सम्पूर्णतया घिरा हुआ था)।

13. (तस्स णं वणसंडस्स बहुमज्झ-देसभाए, एत्थ णं महं एगे?) असोगवरपायवे।।

13. (उस वनखण्ड के बीचोबीच एक विशाल) प्रवर अशोक वृक्ष था।

14. तत्थ णं बारवईए णयरीए कण्हे नामं वासुदेवे राया परिवसइ। महया रायवण्णओ। से णं तत्थ समुद्दविजयपामोक्खाणं दसण्हं दसाराणं बलदेवपामोक्खाणं पंचण्हं महावीराणं, पज्जुण्णपामोक्खाणं अद्धुट्ठाणं कुमारकोडीणं, संबपामोक्खाणं सट्ठीए दुद्दंतसाहस्सीणं, महासेणपामोक्खाणं छप्पण्णाए बलवगसाहस्सीणं, वीरसेण-पामोक्खाणं एगवीसाए वीरसाहस्सीणं, उग्गसेण-पामोक्खाणं सोलसण्हं राय-साहस्सीणं, रुप्पिणीपामोक्खाणं सोलसण्हं देवीसाहस्सीणं अणंगसेणापामोक्खाणं अणेगाणं गणियासाहस्सीणं, अण्णेसिं च बहूणं, ईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहाणं बारवईए नयरीए अद्धभरहस्स य समंतस्स आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्तं आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।

14. उस द्वारका नगरी में कृष्ण नामक वासुदेव राजा निवास करता था। महान राजा-वर्णक। वह वहां समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्हों17, बलदेव प्रमुख18 पांच महावीरों, प्रद्युम्‍न प्रमुख19 साढ़े तीन करोड़ कुमारों, शाम्ब प्रमुख20 साठ हजार दुर्दान्त योद्धाओं, महासेन प्रमुख छप्पन हजार बलवानों, वीरसेन प्रमुख इक्कीस हजार वीरों, उग्रसेन प्रमुख21 सोलह हजार राजाओं, रुक्मिणी प्रमुख22 सोलह हजार देवियों23 और अनङ्गसेना प्रमुख अनेक हजार गणिकाओं का तथा अन्य बहुत से ईश्‍वर, तलवर, माडम्बिक24, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह तथा द्वारका नगरी एवं सम्पूर्ण अर्द्धभरत क्षेत्र का आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व, महत्तरत्व एवं आज्ञा ईश्‍वर और सेनापतित्व करता हुआ, उनका पालन करता हुआ विहार कर रहा है।

15. तत्थ णं बारवईए नयरीए अंधगवण्ही नामं राया परिवसइ-महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे-वण्णओ।।

15. उस द्वारका नगरी में अंधकवृष्णि25 नामक राजा निवास करता है। वह महाहिमवान्26, महान मलय, मेरु और महेन्द्र के समान था-वर्णक।

16. तस्स णं अंधगवण्हिस्स रण्णो धारिणी नामं देवी होत्था- वण्णओ।।

16. उस अन्धकवृष्णि राजा के धारिणी नामक देवी थी-वर्णक।

17. तए णं सा धारिणी देवी अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि सयणिज्जंसि जाव नियगवयणमइवयंतं सीहं सुविणे पासित्ता णं पडिबुद्धा। एवं जहा महब्बले, नवरं-गोयमो नामेणं। अट्ठण्हं रायवरकण्णाणं एगदिवसेणं पाणिं गेण्हावेंति। अट्ठट्ठओ दाओ।

17. वह धारिणीदेवी किसी समय अपने उस (विशिष्ट प्रासाद के) विशिष्ट शयनीय पर (सो रही थी) यावत् अपने मुंह में प्रविष्ट होते हुए एक सिंह को स्वप्‍न27 में देखकर जाग गयी। जैसे महाबल की भांति (बालक का वर्णन)। इतना विशेष है-उसका नाम गौतम28 था तथा आठ प्रवर राजकन्याओं के साथ एक ही दिन में पाणिग्रहण करवाते हैं। आठ-आठ प्रकार केे दहेज।

18. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहा अरिट्ठनेमी आदिकरे जाव संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। चउव्विहा देवा आगया। कण्हे वि निग्गए।

18. उस काल और उस समय धर्म के आदिकर्ता अर्हत्29 अरिष्टनेमि30 यावत् संयम और तप से31 अपने आप को भावित करते हुए विहार कर रहे हैं। चार प्रकार के देव आए32। कृष्ण ने भी निर्गमन किया।

19. तए णं तस्स गोयमस्स कुमारस्स तं महाजणसद्दं च जणकलकलं च सुणेत्ता य पासेत्ता य इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था। जहा मेहे तहा णिग्गए। धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे जं नवरं-देवाणुप्पिया! अम्मापियरो आपुच्छामि। तओ पच्छा देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि।।

19. गौतम कुमार के उस महान जन-शब्द और जन-कोलाहल को सुनकर और देखकर इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक33, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ। मेघ की भांति निर्गमन किया। धर्म को सुनकर अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट (हर्षित और संतुष्ट) हुआ। इतना विशेष है-देवानुप्रिय! मैं अपने माता-पिता से पूछ लेता हूं। उसके पश्‍चात् देवानुप्रिय के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होता हूं।

20. तए णं से गोयमे कुमारे एवं जहा मेहे जाव अणगारे जाए- इरियासमिए जाव इणमेव निग्गंथं पावयणं पुरओ काउं विहरइ।।

20. वह गौतम कुमार मेघ की भांति यावत् अनगार बन गया। वह ईर्या-समिति से समित यावत् उस निर्ग्रन्थ प्रवचन (जिन शासन) को ही आगे रखकर विहार कर रहा है।

21. तए णं से गोयमे अण्णया कयाइ अरहओ अरिट्ठनेमिस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइ अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम- दसम-दुवालसेहिं मासद्धमास-खमणेहिं विविहेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

21. किसी समय गौतम ने अर्हत् अरिष्टनेमि के तथारूप34 स्थविरों (श्रमणों)35 के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों36 का अध्ययन किया। अध्ययन कर बहुत सारे चतुर्थभक्त, षष्ठभक्त, अष्टमभक्त, दशमभक्त, द्वादशभक्त37, अर्धमास, मासखमण व विविध तप:कर्मों से अपने आपको भावित करता हुआ विहार कर रहा है।

22. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी अण्णया कयाइ बारवईओ नयरीओ नंदणवणाओ पडिणिक्खमइ, बहिया जणवयविहारं विहरइ।।

22. किसी समय अर्हत् अरिष्टनेमि द्वारका नगरी के नन्दनवन से प्रतिनिष्क्रमण करते हैं, बहिर्वर्ती जनपद में विहार कर रहे हैं।

23. तए णं से गोयमे अणगारे अण्णया कयाइ जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठनेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे मासियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए। एवं जहा खंदओ तहा बारसभिक्खुपडिमाओ फासेइ। गुणरयणं पि तवोकम्मं तहेव फासेइ निरवसेसं। जहा खंदओ तहा चिंतेइ। तहा आपुच्छइ। तहा थेरेहिं सद्धिं सेत्तुंजं दुरूहइ।।

23. किसी समय अनगार गौतम जहां अर्हत् अरिष्टनेमि हैं, वहां आता है, आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है38, प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है, वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार बोला-भन्ते! मैं आप से अभ्यनुज्ञात होता हुआ मासिकी भिक्षु-प्रतिमा39 को स्वीकार कर विहार करना चाहता हूं। इस प्रकार वह स्कन्दक की भांति बारह भिक्षु प्रतिमाओं का पालन करता है, वैसे ही गुणरत्‍न तप:कर्म40 का भी पूर्णतया पालन करता है। स्कन्दक की भांति चिन्तन करता है। वैसे ही पूछता है। वैसे ही स्थविरों के साथ शत्रुञ्जय पर्वत41 पर आरोहण करता है।

24. तए णं से गोयमे अणगारे बारस- वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता मासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसित्ता सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता जाव केवलवरणाणदंसणं समुप्पाडेत्ता तओ पच्छा सिद्धे।।

24. वह अनगार गौतम बारह वर्षों तक श्रामण्य पर्याय का पालन कर मासिकी संलेखना42 से अपने (शरीर) को कृश बनाकर अनशन के द्वारा43 साठ भक्तों44 का छेदन कर यावत् केवलज्ञान और केवलदर्शन को समुत्पन्न कर, उसके पश्‍चात् सिद्ध हो गया।

निक्खेव-पदं

25. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं पढमस्स वग्गस्स पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

25. जम्बू! इस प्रकार (धर्म के आदिकर्ता) यावत् (सिद्धिगति को) सम्प्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अंतकृद्दशा के प्रथम वर्ग के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

२-१० अज्झयणाणि : २-१० अध्ययन

मूल

समुद्दादि-पदं

26. एवं जहा गोयमो तहा सेसा। अंधगवण्ही पिया, धारिणी माया। समुद्दे, सागरे, थिमिए, गंभीरे, अयले, कंपिल्ले, अक्खोभे, पसेणई, विण्हू एए एगगमा।।

हिन्दी अनुवाद

समुद्रादि-पद

26. जैसे गौतम (का वर्णन है) वैसे ही शेष45 (समुद्र आदि पद ज्ञातव्य हैं)। पिता अन्धकवृष्णि, माता धारिणी। समुद्र, सागर, स्तिमित, गंभीर, अचल, काम्पिल्य, अक्षोभ, प्रसेनजित्, विष्णु -ये समान रूप से ज्ञातव्य हैं।

टिप्पण

सूत्र 1

1. तेणं कालेणं तेणं समएणं (उस काल और उस समय)

यहां काल और समय दो शब्दों का प्रयोग हुआ है। काल प्रलम्ब कालखण्ड का सूचक और समय निश्‍चित कालावधि का सूचक है। जैन आगमों में इनका प्रयोग प्राय: सर्वत्र मिलता है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि के अनुसार यहां काल से सामान्य-काल विवक्षित है, जैसे अवसर्पिणी काल का चौथा विभाग तथा समय से निश्‍चित कालावधि विवक्षित है, जैसे वह समय, जब सुधर्मा स्वामी उस चंपानगरी में आए थे1, यह काल की आसन्न अवस्थिति का प्रतीक है।

उक्त दोनों पदों पर नय दृष्टि से विचार करना उपयुक्त होगा। समभिरूढ़ नय की दृष्टि से कोई भी दो शब्द एकार्थक नहीं होते। प्रत्येक शब्द का अपना स्वतंत्र अर्थ होता है। एक अर्थ को बताने के लिए अनेक पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग आगम संरचना की एक शैली है। अनेक देशों के शिष्यों को समझाने के लिए तद्-तद् देश-प्रचलित अनेक समानार्थक शब्दों का प्रयोग किया जाता था।

‘तेणं कालेणं तेणं समएणं’-यहां सप्तमी के अर्थ में तृतीया विभक्ति है, वृत्तिकार ने वैकल्पिक रूप से इसे तृतीयान्तपद भी माना है, हेत्वर्थ में तृतीया विभक्ति की संभावना है।

2. चंपा नामं नयरी (चंपा नाम की नगरी)

चंपा नगरी अंग जनपद की राजधानी थी। कनिंघम ने इसकी पहचान भागलपुर (बिहार) से 24 मील पूर्व स्थित आधुनिक ‘चम्पापुर’ और ‘चम्पानगर’ नामक दो गांवों से की है। उन्होंने लिखा है-‘भागलपुर से ठीक 24 मील पर पत्थरघाट है। यहीं या इसके आसपास ही चम्पा की अवस्थिति होनी चाहिए, इसके पास ही पश्‍चिम की ओर एक बड़ा गांव है, जिसे चम्पानगर कहते हैं और एक छोटा गांव है, जिसे चम्पापुर कहते हैं, संभव है ये दोनों प्राचीन राजधानी ‘चम्पा’ की सही स्थिति के द्योतक हों।

चीनी प्रवासी फाहियान ने चम्पा को पाटलिपुत्र से 18 योजन पूर्व दिशा में गंगा के दक्षिण तट पर स्थित माना है।

ठाणं में उल्लिखित दस राजधानियों में तथा दीघनिकाय में वर्णित छह महानगरियों में चम्पा का उल्लेख है।

भारत डिस्कवरी के अनुसार चम्पा का प्राचीन नाम ‘मालिनी’ था। महाराज चम्प ने उसका नाम परिवर्तित कर ‘चम्पा’ रखा।

यह भी माना जाता है कि मगध सम्राट श्रेणिक की मृत्यु के बाद कुमार कूणिक को राजगृह में रहना अच्छा नहीं लगा। उसने एक स्थान पर चम्पक के सुन्दर वृक्षों को देखकर ‘चम्पा’ नगर बसाया।

इस नगरी के पूर्णभद्र चैत्य में ही गणधर सुधर्मा ने अंतगडदसाओ का उपदेश आर्य जम्बू को दिया। यहां का राजा जितशत्रु था।

3. पुण्णभद्दे चेइए (पूर्णभद्र चैत्य)

यह पूर्णभद्र नाम का चैत्य चंपा नगरी के उत्तर-पूर्व दिशा में अवस्थित था। चैत्य शब्द के अनेक अर्थ प्राप्त होते हैं जैसे-चिता संबंधी, प्रत्येक आत्मा, वल्मीक, सीमाचिह्न बनाने वाले पत्थरों का निर्मित ढेर, स्मारक, समाधि-मंदिर, यज्ञशाला, धर्मस्थान, वेदिका, मृगवन, मंदिर, प्रतिबिम्ब, उदुम्बर, पीपल, वट आदि धार्मिक वृक्ष, सड़क के किनारे उगने वाले कोई भी वृक्ष।

आगम वाङ्मय में भी यह अनेक स्थानों में प्रयुक्त हुआ है, जिसके विभिन्न अर्थ आगम के व्याख्या-ग्रंथों में उपलब्ध होते हैं, जैसे-

1. व्यन्तर का आयतन।

2. इष्ट देवता की प्रतिमा।

3. उद्यान।

4. चित्त को आह्लादित करने वाला।

5. इष्ट देवता का आयतन।

6. पण्हावागरणाइं में ‘चेइयट्ठे’ पाठ प्राप्त होता है।

7. समवाओ में चौबीस तीर्थंकरों के चौबीस चैत्यवृक्षों का उल्लेख है।

यहां चैत्य का अर्थ है-व्यन्तर देव का मंदिर। पूर्णभद्र नामक व्यन्तर देव का वह मंदिर था। इस चैत्य का प्रभाव दूर-दूर तक फैला हुआ था। माना जाता था कि यहां मनुष्य की सारी मनोकामनाएं पूरी होती थीं। चैत्य वर्णन के लिए देखें-ओवाइयं 2-13।

4. वण्णओ (वर्णक-वर्णनवाची आलापक)

अढ़ाई हजार वर्ष पहले लेखन की प्रणाली बहुत कम प्रचलित थी। मध्यकाल में लेखन पद्धति चली। किन्तु हस्तलेखन का कार्य बहुत जटिल था। संभवत: ग्रंथ संकलन काल में ग्रंथ गौरव से बचने तथा लिखने वालों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एवं संक्षिप्त करने की दृष्टि से सूत्र शैली का विकास हुआ हो। ‘वर्णक’ उसी का द्योतक शब्द है। इस पद के द्वारा अनपेक्षित वर्णन से बचा जा सकता है।

संभव है ‘ओवाइयं’ की रचना इसी उद्देश्य से हुई हो। उसमें नगर, उद्यान, राजा आदि का वर्णन विस्तृत रूप से प्राप्त है। प्रस्तुत चंपानगरी का पूरा वर्णन ओवाइयं आगम के प्रथम सूत्र से ज्ञातव्य है।

‘वण्णओ’ का प्रयोग संपूर्ण आगम वाङ्मय में अनेक बार हुआ है। तर्क उत्पन्न होता है कि सारे नगर, उद्यान एक जैसे नहीं होते किन्तु जैसे काव्यानुशासन का कवि-समय (काव्य पद्धति) सत्य होता है। उसके अनुसार जलाशय मात्र में कमल का वर्णन किया जा सकता है। इसी प्रकार नगर आदि का वर्णन रचना शैली गत सत्य है। इसलिए प्रत्येक नगर के साथ इस वर्णन की आयोजना की जा सकती है।

सूत्र 2

5. अज्जसुहम्मे (आर्य सुधर्मा)

आर्य सुधर्मा का जन्म विक्रम पूर्व 550 में कोल्लाग सन्निवेश के अग्‍निवेश्यायन गोत्रीय ब्राह्मण धम्मिल्ल के यहां हुआ। इनकी माता का नाम भद्दिला था। ये पचास वर्ष की अवस्था में प्रव्रजित हुए, बयालीस वर्ष तक छद्मस्थ अवस्था में और आठ वर्ष तक केवली अवस्था में रहे। इनका पूर्ण आयुष्य सौ वर्ष का था। भगवान् महावीर के निर्वाण के समय सुधर्मा से अतिरिक्त नौ अन्य गणधर निर्वाण को प्राप्त हो गए थे। गौतम गणधर केवली हो चुके थे। इसलिए भगवान् के पश्‍चात् संघ-संचालन का दायित्व गणधर सुधर्मा पर आया। वर्तमान में उपलब्ध एकादशांग की रचना कर उन्होंने अगाध आगमराशि को सुरक्षित किया। राजगृह नगर के वैभारगिरि पर्वत पर एक मास का अनशन कर वीर निर्वाण संवत् 20 (विक्रम पूर्व 450) में ये निर्वाण को प्राप्त हो गए।

6. समोसरिए (समवसृत हुए)

आर्य सुधर्मा चंपा नगरी के पूर्णभद्र चैत्य में समवसृत हुए। प्रस्तुत आगम के ही छट्ठे वर्ग में पाठ आया है ‘इह समोसढं’ (यहां समवसृत हुए) टीकाकार अभयदेवसूरि ने समवसरण का अर्थ धर्म-व्याख्यान करना अथवा इस नगर में, इस उद्यान में साधु के उचित अवग्रह में ठहरना बताया है।

भगवती सूत्र में भी प्रयुक्त समवसरण के प्रसंग को स्पष्ट करते हुए अभयदेवसूरि ने बताया कि श्रमण भगवान महावीर के अंतेवासी बहुत से श्रमण भगवान, साध्वियां, श्रावक-श्राविकाएं तथा असुरकुमार, भवनपति, व्यन्तर, ज्योतिष्क और वैमानिक देव भगवान का सामीप्य साधते हैं। यह तीर्थंकरों का अपना अतिशय है। प्रस्तुत प्रसंग में आर्य सुधर्मा के लिए भी समवसृत हुए जो पाठ है, यहां पर समवसरण से तात्पर्य है कि अनेक साधु-साध्वियां, श्रावक और श्राविकाओं के प्रवचन सुनने का स्थल।

तीर्थंकरों का अतिशय है कि उनके समवसरण में तीनों लोक के प्राणी हर जाति के देवता, तिर्यंच पंचेन्द्रिय, मनुष्य के आने का वर्णन है, वैसा गणधर अथवा आचार्य के विषय में नहीं कहा जा सकता।

सूत्र 3

7. अंतेवासी (अंतेवासी)

अंतेवासी का शाब्दिक अर्थ है-सतत साथ रहने वाला। आर्य सुधर्मा सदा भगवान् महावीर के सन्निकट रहते थे। इसलिए उन्हें अंतेवासी कहा गया है। बौद्ध साहित्य में अंतेवासी को ‘सद्धिं विहारी’-आचार्य के साथ विहार करने वाला, साथ रहने वाला कहा है।

‘अंतेवासी’ विशेषण का प्रयोग इस सूत्र में आर्य जम्बू के लिए हुआ है। ठाणं में अंतेवासी के चार प्रकार बतलाए गए हैं-

1. कुछ प्रव्राजना-अंतेवासी होते हैं, उपस्थापना-अंतेवासी नहीं होते।

2. कुछ उपस्थापना-अंतेवासी होते हैं, प्रव्राजना-अंतेवासी नहीं होते।

3. कुछ प्रव्राजना-अंतेवासी भी होते हैं, उपस्थापना-अंतेवासी भी होते हैं।

4. कुछ न प्रव्राजना-अंतेवासी होते हैं और न उपस्थापना-अंतेवासी होते हैं, वे धर्मान्तेवासी होते हैं।

प्रव्राजना-अंतेवासी-जो केवल प्रव्रज्या (मुनि दीक्षा या सामायिक चारित्र) की दृष्टि से आचार्य के पास रहे।

उपस्थापना-अंतेवासी-जो केवल उपस्थापना (महाव्रत आरोपण या छेदोपस्थापनीय चारित्र) की दृष्टि से आचार्य के पास रहे।

धर्मान्तेवासी-जो केवल धर्म-श्रवण के लिए आचार्य के पास रहे।

यह जरूरी नहीं कि प्रत्येक प्रकार का अंतेवासी भिन्न-भिन्न आचार्य के पास रहे। एक ही व्यक्ति धर्मान्तेवासी, प्रव्राजना-अन्तेवासी और उपस्थापना-अंतेवासी हो सकता है।

इसी प्रकार उद्देशना-अंतेवासी, वाचना-अंतेवासी और धर्मान्तेवासी के विकल्प भी ज्ञातव्य हैं।

8. अज्जजंबू (आर्य जम्बू)

महावीर की परम्परा में दूसरे युगप्रधान आचार्य हैं-जम्बू। सुधर्मा के प्रधान शिष्य जम्बू अंतिम केवलज्ञानी के रूप में प्रसिद्ध हैं। जम्बू का जन्म वी. नि. पू. 16 (वि. पू. 486) में राजगृह निवासी वैश्य परिवार में हुआ। जम्बू के पिता का नाम ऋषभदत्त और माता का नाम धारिणी था।

आचार्य सुधर्मा के द्वारा श्रेष्ठीकुमार जम्बू ने 527 व्यक्तियों के साथ वी. नि. 1 वि. पू. 469 में राजगृह के गुणशिलक चैत्य में मुनि दीक्षा ग्रहण की।

आचार्य सुधर्मा ने जम्बू को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया। उस समय जम्बू की अवस्था 36 वर्ष की थी।

आगम की अधिकांश रचना जम्बू के प्रिय संबोधन से प्रारम्भ हुई। ‘जम्बू! सर्वज्ञ श्री भगवान् महावीर से मैंने ऐसा सुना है।’ आचार्य सुधर्मा का यह वाक्य आगम-साहित्य में विश्रुत है।

आचार्य जम्बू सोलह वर्ष तक गृहस्थ जीवन में रहे। मुनि पर्याय के कुल 64 वर्ष में 44 वर्ष तक उन्होंने युगप्रधान पद को अलंकृत किया। उनकी संपूर्ण आयु 80 वर्ष की थी। वी.नि. 64 (वि.पू. 406) में उन्होंने निर्वाण प्राप्त किया।

दिगम्बर पट्टावली में जम्बूस्वामी के उत्तराधिकारी के रूप में विष्णुनंदी का उल्लेख है तथा श्‍वेताम्बर पट्टावली में जम्बू के शासन का उत्तराधिकार प्रभव को प्राप्त हुआ।

9. जाव (यावत्)

देवर्धिगणि क्षमाश्रमण आदि आचार्यों के समय सामूहिक वाचना के दौरान आगमों के लिपिबद्ध करने का जो क्रम चला उस समय सदृश पाठों को दोहराए बिना ही अनेक स्थलों पर ‘जाव’ अर्थात् यावत् शब्द देकर पूर्व में उल्लिखित पाठ की ओर संकेत कर दिया। इस ‘जाव’ शब्द द्वारा संक्षेप में निर्दिष्ट पाठ की पादपूर्ति के आधार-स्थल हेतु द्रष्टव्य-परिशिष्ट संख्या 1, संक्षिप्त-पाठ पूर्ति-स्थल, पूर्ति आधार-स्थल।

10. भंते (भंते!)

यह गुरु का संबोधन है। व्याख्याकारों ने इसके तीन संस्कृत रूप दिए हैं-भदन्त, भवान्त और भयान्त। व्रत-ग्रहण गुरु की साक्षी से होता है। इसलिए शिष्य गुरु को संबोधित कर अपनी भावना निवेदन करता है।

इस संबोधन की उत्पत्ति के विषय में चूर्णिकार कहते हैं कि गणधरों ने भगवान् से अर्थ सुन कर व्रत ग्रहण किये। उस समय उन्होंने ‘भंते’ शब्द का व्यवहार किया। तभी से इसका प्रयोग गुरु को आमंत्रित करने के लिए होता आ रहा है।

11. समणेणं भगवया महावीरेणं (श्रमण भगवान महावीर ने)

टीकाकार अभयदेवसूरि ने ‘समण’ शब्द के अनेक निरुक्त बतलाए हैं, ‘समण’ शब्द ‘श्रमु धातु’ से निष्पन्न है, जो कि तप और खेद के अर्थ में प्रयुक्त होता है, श्रमु धातु अनेकार्थक है, जैसे-

1. जो श्रम करता है, तपस्या करता है, वह श्रमण है।

2. जो शुभ मन के साथ वर्तन करता है, वह समण (समन) है।

3. जो जैसा होता है, वही बोलता है, वह समण है।

4. जो सर्व प्राणियों में सम रहता हुआ बोलता है, वह समण है।

जो ऐश्‍वर्य आदि से युक्त है तथा जो पूज्य है, वह भगवान है। विशेषावश्यकभाष्य के अनुसार ऐश्‍वर्य, रूप, श्री, यश, धर्म और प्रयत्‍न-ये छह भग कहलाते हैं। जिनमें ये छहों असामान्य रूप से पाये जाते हैं, उन्हें भगवान कहते हैं। उत्तराध्ययन शान्त्याचार्य बृहद्वृत्ति के अनुसार भग शब्द के अनेक अर्थ हैं-धैर्य, सौभाग्य, माहात्म्य, यश, सूर्य, श्रुत, बुद्धि, लक्ष्मी, तप, अर्थ, योनि, पुण्य, ईश, प्रयत्‍न और तनु। इनसे युक्त व्यक्ति को भगवान कहते हैं।

जो शूर-विक्रान्त अर्थात् शत्रुओं का निराकरण करने वाला होता है, वह वीर कहलाता है, वह चक्रवर्ती आदि भी हो सकता है। इसमें भी विशिष्ट अर्थात् जो महान् और दुर्जय अन्तर-शत्रुओं का तिरस्कार करने वाला होता है, उसे महावीर कहते हैं।

प्रस्तुत प्रसंग में श्रमण भगवान महावीर का उल्लेख हुआ है। श्रमण भगवान महावीर जम्बूद्वीप द्वीप के भरतक्षेत्र में इस अवसर्पिणी काल के चौबीसवें तीर्थंकर हुए हैं। आज भी उनका शासन चल रहा है। शिष्य जम्बू को गणधर सुधर्मा स्वामी द्वारा वही बात बताई जा रही है, जो स्वयं (सुधर्मास्वामी) ने महावीर से सुनी थी।

12. आदिकरेणं जाव संपत्तेणं (आदिकर्त्ता यावत् सिद्धिगति को सम्प्राप्त)

प्रस्तुत सूत्र में ‘आदिकरेणं जाव संपत्तेणं’ का उल्लेख हुआ है, पादपूर्ति के लिए द्रष्टव्य है-नायाधम्मकहाओ 1/1/7 का सूत्र।

‘आदिकर’ अर्थात् जो आचार आदि श्रुतधर्म का प्रथमत: प्रतिपादन करते हैं, वे आदिकर होते हैं। इसलिए सभी अर्हत् भगवान आदिकर कहलाते हैं।

‘संप्राप्त’ अर्थात् (जिन्होंने सिद्धिगति नामक स्थान को) उपलब्ध कर लिया।

श्रमण भगवान महावीर की विद्यमानता में ‘ठाणं संपाविउकामेणं’ पाठ है, अर्थात् (सिद्धिगति नामक) स्थान को प्राप्त करने के इच्छुक6, मोक्ष-प्राप्ति के पश्‍चात् का पाठ है-‘ठाणं संपत्तेणं’ अर्थात् (सिद्धिगति नामक) स्थान को प्राप्त कर लिया।

प्रस्तुत आगम में सुधर्मा स्वामी और जम्बू स्वामी के बीच संवाद है और वह संवाद भगवान महावीर के निर्वाण की प्राप्ति के पश्‍चात् का है। इसलिए भगवान के लिए ‘संपाविउकामेणं’ (मोक्ष प्राप्ति के इच्छुक) पाठ का प्रयोग न होकर ‘संपत्तेणं’ (मोक्ष को उपलब्ध) पाठ का प्रयोग हुआ है।

सूत्र 4

13. अन्तकृत, अन्तकृद्दशा, अष्टवर्गा

अन्तकृत-जिन्होंने जन्म-मरण की परम्परा रूपी संसार का अन्त किया है, वे अन्तकृत हैं। अथवा जिसने कर्म तथा संसार का अन्त किया है, वे अन्तकृत हैं।

अन्तकृद्दशा-भगवान महावीर की वाणी के आधार पर गौतम आदि गणधरों ने अंग-साहित्य की रचना की। अंगों की संख्या बारह है, इसलिए इन्हें द्वादशाङ्गी कहा जाता है। प्रस्तुत आगम उसका आठवां अंग है। इसका नाम है ‘अन्तकृद्दशा’। इसके प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं, इसलिए यह अंतकृद्दशा है। इसका वैकल्पिक अर्थ है-इसमें जीवन की अंतिम दशा का वर्णन है, इसलिए इसका नाम अन्तकृद्दशा है।8 अन्तकृद्दशा की वृत्ति के अनुसार अन्तकृत व्यक्तियों की वक्तव्यता प्राय: दस-दस अध्ययनों के माध्यम से की गई है, इसलिए इसका नाम अन्तकृद्दशा है।

अष्टवर्गा-इस आगम में आठ वर्ग हैं, प्रथम वर्ग में अन्तकृत के दस अध्ययन हैं।

आगम साहित्य के मूलपाठ गद्य तथा गाथा (पद्य) शैली में निबद्ध हैं। प्रत्येक आगम में अध्याय आदि का क्रम रहा है। अध्यायों के लिए शतक, अध्ययन, पद, स्थान, प्रतिपत्ति, वक्षस्कार, समवाय, प्राभृत आदि का प्रयोग हुआ है। कहीं-कहीं मुख्य अध्यायों के अन्तर्गत अध्याय के लिए उद्देशक का प्रयोग हुआ है।

प्रस्तुत आगम में अध्यायों के लिए ‘वर्ग’ शब्द का प्रयोग हुआ है और अन्तर्गत अध्यायों के लिए ‘अध्ययन’ शब्द का प्रयोग हुआ है। वर्ग शब्द का प्रयोग अंतगडदसाओ के अतिरिक्त अणुत्तरोववाइयदसाओ में और नायाधम्मकहाओ के दूसरे श्रुतस्कन्ध में भी हुआ है। इससे यह भी प्रतिध्वनित होता है कि अध्ययनों का समूह ‘वर्ग’ कहलाता है। समवायांग वृत्ति में भी अभयदेवसूरि ने वर्ग को अध्ययनों के समूह के रूप में ग्रहण किया है।

एक प्रश्‍न-अंतगडदसाओ आगम में जितने सूत्र हैं, उनको समझने के लिए व्याख्या की अपेक्षा प्रतीत होती है, प्रस्तुत आगम की टीका बहुत संक्षिप्त है। प्रश्‍न होता है कि टीका को इतना संक्षिप्त क्यों किया? इसका कारण है कि प्रस्तुत आगम के टीकाकार अभयदेवसूरि हैं और वे नवांगी टीकाकार के रूप में विख्यात हैं। अंतगडदसाओ आठवां अंग है, जबकि इससे पूर्व ठाणं से लेकर उवासगदसाओ तक के पांच अगों पर अनेक जगह टीकाएं लिखी जा चुकी थीं। अत: पिष्ट को पुन: पेषण न करने का अभिप्राय रहने से समालोच्य आगम अंतगडदसाओ की टीका को संक्षिप्त नय में प्रस्तुत किया गया। इसलिए प्रस्तुत आगम के टिप्पण में भी अभयदेवसूरि द्वारा कृत अन्य आगम की टीकाओं का संदर्भ देना युक्तिसंगत है।

सूत्र 6

14. दस अज्झयणा (दस अध्ययन)

अंतगडदसाओ के प्रथम वर्ग में दस अध्ययन प्रज्ञप्त हैं, ठाणं में भी अंतगडदसाओ के दस अध्ययन बतलाए गए हैं। दोनों के वर्तमान स्वरूप में भिन्न नाम उपलब्ध हैं। अभयदेवसूरि ने स्थानांग वृत्ति में इसका उल्लेख किया है।

तत्त्वार्थवार्तिक और धवला में अन्तकृत व्यक्तियों के नामों का उल्लेख मिलता है। भट्ट अकलंक ने इन नामों का उल्लेख किस आधार पर किया, यह अनुसंधेय है।

द्रष्टव्य यंत्र-

क्र.सं.अंतगडठाणंतत्त्वार्थराजवार्तिक/धवला
1.गौतमनमिनमि
2.समुद्रमातङ्गमतंग
3.सागरसोमिलसोमिल
4.गंभीररामगुप्तरामपुत्र
5.स्तिमितसुदर्शनसुदर्शन
6.अचलजमालीयमलीक
7.काम्पिल्यभगालीवलीक
8.अक्षोभ्यकिंकषकिष्कम्बल
9.प्रसेनजित्चिल्वकपाल
10.विष्णुपाल अम्बडपुत्रअम्बष्ठपुत्र

सूत्र 8

15. बारवई नामं नयरी (द्वारका, द्वारिका नगरी)

द्वारका की अवस्थिति के विषय में अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं-

1. रायस डेविड्स ने द्वारका को कम्बोज की राजधानी बताया है।

2. बौद्ध-साहित्य में द्वारका को कम्बोज का एक नगर माना गया है। डॉ. मललशेखर ने इस कथन को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सम्भव है यह कम्बोज ‘कंसभोज’ हो, जो कि अन्धकवृष्णिदास पुत्रों का देश था।

3. डॉ. मोतीचन्द्र ने कम्बोज को पामीर प्रदेश मान कर द्वारका को बदरवंशा से उत्तर में स्थित ‘दरवाज’ नामक नगर माना है।

4. घट जातक (सं. 355) के अनुसार द्वारका के एक ओर समुद्र था और दूसरी ओर पर्वत था। डॉ. मललशेखर ने इसी को मान्य किया है।

5. भरतसिंह उपाध्याय के अनुसार द्वारका सौराष्ट्र जनपद का एक नगर था। वर्तमान द्वारिका कस्बे से आगे 20 मील की दूरी पर कच्छ की खाड़ी में एक छोटा-सा टापू है, उसमें एक दूसरी द्वारका बसी हुई है, जिसे ‘बेट द्वारिका’ कहते हैं। अनुश्रुति है कि यहां श्रीकृष्ण सैर करने आया करते थे। द्वारिका और बेट द्वारिका-दोनों नगरों में राधा, रुक्मिणी, सत्यभामा आदि के मन्दिर पाए जाते हैं।

6. आधुनिक द्वारकापुरी प्राचीन द्वारका नहीं है। प्राचीन द्वारका गिरनार पर्वत की तलहटी में जूनागढ़ के आसपास बसी होनी चाहिए।

7. पुराणों के अनुसार यह भी माना जाता है कि महाराज रैवत ने समुद्र के बीच में कुशस्थली नगरी बसायी। यह आनर्त जनपद में थी। वही श्रीकृष्ण के समय में ‘द्वारका’ या ‘द्वारवती’ नाम से प्रसिद्ध हुई।

महाभारत में इसी प्रसंग में कहा गया है कि जरासन्ध के भय से यादवों ने पश्‍चिम दिशा की शरण ली और रैवतक पर्वत से सुशोभित रमणीय कुशस्थली (द्वारवती) नगर में जा बसे और कुशस्थली दुर्ग की मरम्मत करवाई।

8. जैन-साहित्य में उल्लेख है कि जरासन्ध के भय से भयभीत हो हरिवंश में उत्पन्न दशार्ह वर्ग मथुरा को छोड़ कर सौराष्ट्र में गए। वहां उन्होंने द्वारवती नगरी बसाई।

9. भागवत और विष्णुपुराण में उल्लेख है कि जब श्रीकृष्ण द्वारका को छोड़कर चले गए तब वह द्वारका समुद्र में डूब गई। केवल कृष्ण का राज-मन्दिर बचा रहा।1 जैन-ग्रन्थों में भी उसके डूब जाने की बात मिलती है।

10. जैन-आगम में साढ़े पचीस आर्य-देशों में द्वारका को सौराष्ट्र जनपद की राजधानी के रूप में उल्लिखित किया गया है। यह नगर नौ योजन चौड़ा और बारह योजन लम्बा था। इसके चारों ओर पत्थर का प्राकार था। ऐसा भी उल्लेख है कि इसका प्राकार सोने का था। इसके ईशान कोण में रैवतक पर्वत था। इसके दुर्ग की लम्बाई तीन योजन थी। एक-एक योजन पर सेनाओं के तीन-तीन दलों की छावनी थी। प्रत्येक योजन के अन्त में सौ-सौ द्वार थे।

इन सब तथ्यों के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकलता है कि प्राचीन द्वारका रैवतक पर्वत के पास थी। रैवतक पर्वत सौराष्ट्र में आज भी विद्यमान है। संभव है कि प्राचीन द्वारका इसी की तलहटी में बसी हो और पर्वत पर एक संगीन दुर्ग का निर्माण हुआ हो।

जैन आगम अंतगडदसाओ (वर्ग 5) में उल्लेख है कि एक बार कृष्ण ने भगवान अरिष्टनेमि से द्वारका-दहन के विषय में पूछा। उस समय अरिष्टनेमि पल्हव देश में थे। अरिष्टनेमि ने कहा-‘बारह वर्ष के बाद द्वैपायन ऋषि के द्वारा इसका दहन होगा।’ द्वैपायन परिव्राजक ने यह बात लोगों से सुनी। ‘मैं द्वारका-दहन का निमित्त न बनूं’-यह सोच वह उत्तरापथ में चला गया। काल की गणना ठीक न कर सकने के कारण वह बारहवें वर्ष द्वारका में आया। यादवकुमारों ने उसका तिरस्कार किया। निदान-अवस्था में मर कर वह देव बना तथा उसने द्वारका को भस्म कर डाला।

द्वारका-दहन से पूर्व एक बार फिर अरिष्टनेमि रैवतक पर्वत पर आए थे।8 जब द्वारका का दहन हुआ तब वे पल्हव देश में थे।

सूत्र 9

16. रेवयए नामं पव्वए (रैवतक नामक पर्वत)

द्बारका नगरी के ईशानकोण में रैवतक नाम का पर्वत था। इस पर्वत पर नन्दनवन उद्यान और ‘सुरप्रिय’ नामक यक्षायतन था। यह पर्वत दशार्ह राजाओं को अत्यन्त प्रिय था। इसे उज्जयंत और गिरनार पर्वत भी कहा जाता है। भगवान अरिष्टनेमि का यहां अनेक बार पादार्पण हुआ। उन्होंने इसी पर्वत पर कैवल्य और बाद में निर्वाण को प्राप्त किया था, इसलिए इसे सिद्धिक्षेत्र भी माना जाता है।

निरयावलियाओ में सूत्रकार ने भी रैवतक पर्वत की महत्ता को उजागर करते हुए अनेक विशेषणों का प्रयोग किया है, यथा-वह उन्नत, आकाशतल को छूने वाले शिखर से युक्त, नाना प्रकार के वृक्ष, गुच्छ, गुल्म, लता एवं वल्ली से परिगत, अभिराम तथा हंस, मृग, मयूर, क्रौञ्च, सारस, चक्रवाक, मैना एवं कोकिलकुल से उपेत, प्रचुर तट, कटक, विवर, निर्झर, प्रपात, थोड़ा-सा आगे की ओर झुके हुए शिखर-समूह से संपन्न था। वह अप्सरा-समूह, देव-समूह और विद्याधर-मिथुनों से आसेवित, सतत उत्सवमय दशार्हों के मध्य प्रवर वीरपुरुष, तीनों लोकों में बलवान श्री अरिष्टनेमि से सनाथ, सौम्य, सुभग, प्रियदर्शन, सुरूप, चित्त को प्रसन्न करने वाला, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय था। रैवतक पर्वत का वर्णन अन्य आगमों में भी प्राप्त है।

सूत्र 14

17. दसण्हं दसाराणं (दस दशार्हों)

समुद्रविजय आदि दस यादव और उनका समूह ‘दसारचक्र’ कहलाता था।

शान्त्याचार्य तथा अभयदेवसूरि ने ‘दसार’ का संस्कृत रूप ‘दशार्ह’ किया है। दशवैकालिक चूर्णि में ‘दसार’ शब्द ही प्राप्त है। समुद्रविजय, अक्षोभ्य, स्तिमित, सागर, हिमवान्, अचल, धरण, पूरण, अभिचन्द्र, वसुदेव-ये दस भाई थे। उत्तरपुराण में ‘धरण’ के स्थान पर ‘धारण’ और ‘अभिचन्द्र’ के स्थान पर ‘अभिनन्दन’ नाम मिलता है। संभवत: इन्हीं के कारण ‘दसार’ शब्द चला किन्तु आगे चलकर वह यदुसमूह के अर्थ में रूढ़ हो गया। अंतगडदसाओ में ‘दसण्हं दसाराणं’ पाठ मिलता है। इसमें दसार के साथ दस शब्द और जुड़ा हुआ है। इससे लगता है कि दूसरा शब्द (दसार) प्रत्येक भाई या यदुवंशी के लिए प्रयुक्त होने लगा था।

18. बलदेवपामोक्खाणं (बलदेवप्रमुख)

‘बलदेव. का एक नाम ‘बलराम’ प्राप्त होता है। ये नौवें बलदेव एवं वासुदेव श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। इनकी माता का नाम रोहिणी तथा पिता का नाम वसुदेव था। द्वारका-दहन के समय बलदेव और वासुदेव दोनों द्वारका से प्रस्थान कर कौशाम्बी वन पहुंचे। उसी वन में श्रीकृष्ण की मृत्यु हो गई। श्रीकृष्ण की मृत्यु से बलदेव अत्यन्त दु:खी हो गए। वे छह माह तक भाई के शव को लेकर घूमते रहे। बाद में देव द्वारा प्रतिबोध प्राप्त कर संयम स्वीकार कर लिया। कठोर तपश्‍चर्या की और अंतिम समय में समाधिमृत्यु का वरण कर पांचवें देवलोक में उपपन्न हुए। वहां से च्यवन कर बलदेव बलराम आगामी उत्सर्पिणी काल में इसी भरतक्षेत्र में ‘निष्पुलाक’ नाम के चौदहवें तीर्थंकर बनेंगे विस्तार के लिए द्रष्टव्य प्रस्तुत आगम के पांचवें वर्ग का सू. 9-19 का टिप्पण।

19. पज्जुण्णपामोक्खाणं (प्रद्युम्‍न-प्रमुख)

वासुदेव श्रीकृष्ण के अनेक पुत्र थे। उनमें प्रद्युम्‍न प्रमुख था। प्रद्युम्‍न की मां का नाम ‘रुक्मिणी’ था। प्रद्युम्‍न कुछ ही दिनों का हुआ था कि पूर्वभव के वैरी धूमकेतु ने छलपूर्वक उसका अपहरण किया और उसे जंगल में एकाकी छोड़कर चला गया। ‘मेघसंवर’ विद्याधर उसे अपने विमान में बिठाकर ले गया। महारानी कनकमाला ने उसका पुत्र की तरह पालन किया। प्रद्युम्‍न वहां सोलह वर्षों तक रहा। उसने अनेक विद्याओं एवं कलाओं में दक्षता हासिल कर ली।

कुछ समय पश्‍चात् नारद के सहयोग से प्रद्युम्‍न का अपने माता-पिता से मिलन हुआ। प्रद्युम्‍न ने अपने विद्याबल से अनेक चमत्कार दिखलाए। चारों ओर हर्ष का वातावरण था। अनेक राजकन्याओं के साथ उसका विवाह किया गया।

अन्त में द्वारका-नाश की बात सुनकर प्रद्युम्‍न ने अपने पुत्र अनिरुद्धकुमार आदि समस्त परिजनों को छोड़ संयमश्री का वरण किया। अर्हत् अरिष्टनेमि के पास साधना कर कैवल्य को प्राप्त किया और समस्त कर्मों का नाश कर मोक्ष को प्राप्त किया। प्रद्युम्‍न के जीवनवृत्त की जानकारी के लिए द्रष्टव्य त्रिषष्टिशलाकापुरुषचरित्र पर्व ।

20. संबपामोक्खाणं (शाम्बप्रमुख)

वासुदेव श्रीकृष्ण की आठ पट्टमहिषियों में एक नाम ह्रैजाम्बवती। एक बार जाम्बवती ने सिंह का स्वप्‍न देखा। महाशुक्र देवलोक से कैटभ (चतुर्थ प्रतिवासुदेव मधु का भाई) का जीव च्युत हुआ और जाम्बवती के गर्भ में उत्पन्न हुआ। गर्भकाल पूर्ण होने पर जाम्बवती ने शुभ मुहूर्त्त में सिंह के समान बलशाली पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा गया-शाम्ब। शाम्ब स्वभाव से विनोदप्रिय एवं कुतूहली था। वह अल्प समय में ही अनेक विद्याओं तथा कलाओं में पारगामी बन गया।

रुक्मिणी के पुत्र प्रद्युम्‍न कुमार के साथ उसका गहरा प्रेम था। धीरे-धीरे उसकी विवेकचेतना जागृत होने लगी। चंचलता का स्थान गंभीरता ने लिया और उसके चरित्र की निर्मलता उत्तरोत्तर बढ़ने लगी।

शाम्ब के जीवन का एक प्रसंग यहां विशेष उल्लेखनीय है। एक बार भगवान अरिष्टनेमि रैवतक पर्वत के सहस्राम्रवन उद्यान में पधारे। वासुदेव श्रीकृष्ण ने पालक, शाम्ब आदि अपने पुत्रों से कहा-‘कल जो सबसे पहले भगवान की वंदना करेगा उसे मनचाहा अश्‍व पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। शाम्ब अगले दिन जैसे ही शय्या से उठा, उसने सर्वप्रथम भगवान की दिशा में अत्यन्त श्रद्धा के साथ भगवान को भाव वंदना की। इधर पालक भी रात्रि में ही जाग गया, शय्या को छोड़कर तीव्र गति वाले अश्‍व पर सवार होकर भगवान के समवसरण में पहुंचा। दूर से ही आवाज करते हुए भगवान को वंदना की और लौट आया।’ वह वासुदेव के पास आकर बोला-‘पिताजी! मैंने आज सबसे पहले भगवान को वंदना की है, इसलिए मुझे पुरस्कारस्वरूप दर्पक अश्‍व दीजिए।’

वासुदेव श्रीकृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के पास गए। वंदना कर पूछा-‘भगवन्! आज आपश्री को सबसे पहले वंदन किसने किया?’ भगवान ने कहा-‘वासुदेव! सर्वप्रथम भाव वंदना करने वाला शाम्ब था और सबसे पहले द्रव्य वंदना पालक ने की थी।’ अरिष्टनेमि ने यह भी बताया-पालक अभव्य है, जबकि शाम्ब भव्यात्मा है। कृष्ण ने शाम्ब को विजेता घोषित किया और महामांडलिक राजा बना दिया। शाम्ब आठ हजार दुर्दान्त यौद्धाओं में प्रमुख और शूरवीर था। कालान्तर में उसने अर्हत् अरिष्टनेमि के पास संयम ग्रहण किया। सोलह वर्षों के संयम पर्याय को पूर्ण कर एक मास के अनशन के साथ मोक्षश्री का वरण किया। शाम्ब की पत्‍नियों में मूलदत्ता और मूलश्री के भी प्रव्रजित होने का उल्लेख मिलता है।

21. उग्गसेणपामोक्खाणं (उग्रसेनप्रमुख)

महाराजा कंस के पिता राजा उग्रसेन भोजकवृष्णि के पुत्र थे। उनकी रानी का नाम धारिणी था। वे मथुरा के शासक थे। कंस का जन्म होते ही महारानी धारिणी ने उसे कांसी की पेटी में डालकर नदी में प्रवाहित कर दिया। वह पेटिका तैरती हुई शौर्यपुर नगर पहुंची। सेठ सुभद्र ने उसे खोला, उसमें एक नवजात शिशु को देख वह स्तब्ध रह गया।

सुभद्र सेठ उस पेटिका को अपने घर ले गया और पत्‍नी को सारी बात बताई। वह बहुत प्रसन्न हुई और उसका लालन-पालन करने लगी। कंस स्वभाव से बहुत ही उद्दण्ड एवं उच्छृंखल था, इसलिए सुभद्र ने कंस को वसुदेव के पास नौकर के रूप में रख दिया। कंस वसुदेव के पास रहकर अनेक विद्याओं एवं कलाओं में निष्णात बन गया। एक बार महाराज जरासंध के प्रबल शत्रु सिंहरथ को पकड़ने में कंस ने वसुदेव का सहयोग किया। जरासंध ने प्रसन्न होकर कंस के साथ अपनी पुत्री जीवयशा का विवाह कर दिया। कालान्तर में कंस को जब अपने जन्म के साथ ही नदी में प्रवाहित किए जाने की घटना ज्ञात हुई तो उसने जरासंध से मथुरा का राज्य मांग लिया। वह मथुरा पहुंचा और अपने पिता उग्रसेन को पिंजरे में बंदी बनाकर लटका दिया। वासुदेव श्रीकृष्ण ने कंस को मारकर उग्रसेन को मुक्त किया और पुन: मथुरा का राज्य सौंप दिया। उग्रसेन के कंस के अतिरिक्त अतिमुक्तक नाम का एक पुत्र और सत्यभामा एवं राजीमती नाम की दो पुत्रियां थीं। कहा जाता है कि उग्रसेन ने जरासंध के भय से मथुरा को छोड़ दिया और द्वारका में रहने लग गये।

22. रुप्पिणिपामोक्खाणं (रुक्मिणी प्रमुख)

वासुदेव श्रीकृष्ण की सोलह हजार रानियां थीं। उनमें रुक्मिणी सुन्दर एवं सबसे प्रमुख थी। वह विदर्भ देश के कुंडिनपुर नगर के राजा भीम की पुत्री थी। मां का नाम शिखावती और भाई का नाम रुक्मी था।

सत्यभामा का मानभंग करने के लिए नारद ने रुक्मिणी का चित्र बनाकर श्रीकृष्ण को दिखाया और रुक्मिणी को भी श्रीकृष्ण के प्रति आकृष्ट कर दिया। इधर रुक्मी ने बहन की इच्छा के विरुद्ध चंदेरी (वर्तमान में मध्यप्रदेश प्रान्त के अशोक नगर जिले का चन्देरी गांव) के राजा शिशुपाल के साथ उसका संबंध कर दिया। शिशुपाल रुक्मी का आमंत्रण पाकर बारात लेकर पहुंच गया। रुक्मिणी का संदेश पाकर श्रीकृष्ण भी बलभद्र के साथ वहां पहुंच गए। दोनों में युद्ध हुआ। शिशुपाल भाग गया और रुक्मी को बंदी बना लिया गया। बाद में रुक्मिणी के कहने से रुक्मी को मुक्त कर दिया गया। रुक्मिणी श्रीकृष्ण की महारानी बन गई।

द्वारका-दहन का प्रसंग सुन श्रीकृष्ण की अनेक रानियां संयम स्वीकार करने के लिए उद्यत हो गईं। रुक्मिणी ने भी श्रीकृष्ण की अनुज्ञा प्राप्त कर संयम ग्रहण किया और उसी भव में तप:आराधना कर कैवल्य को प्राप्त करके मोक्षगामिनी बनी।

23. सोलसण्हं देवीसाहस्सीणं (सोलह हजार देवियों)

अंतगडदसाओ सूत्र 1/14, नायाधम्मकहाओ सूत्र 1/5/6 तथा पण्हावागरणाइं सूत्र 4/5 में वासुदेव श्रीकृष्ण की रानियों के संदर्भ में लगभग सदृश पाठ है। शब्दालंकारों के क्रम में कुछ भिन्नता भी है। उक्त तीनों सूत्रों के मूलपाठ में वासुदेव श्रीकृष्ण की महारानियों के विषय में जो शब्द प्रयुक्त हुए हैं, वे विमर्शनीय हैं।

द्रष्टव्य यंत्र-

अंतगडदसाओ सोलसण्हं सोलह हजार देवीसाहस्सीणं महारानियां

पण्हावागरणाइं सोलसदेवी- सोलह हजार साहस्स महारानियां

नायाधम्मकहाओ बत्तीसाय बत्तीस हजार महिलासाहस्सीणं महारानियां

अंतगडदसाओ तथा पण्हावागरणाइं-इन दोनों आगमों में वासुदेव कृष्ण की सोलह हजार महारानियां होने का पाठ प्रज्ञप्त हैं, परन्तु नायाधम्मकहाओ में बत्तीस हजार महारानियों का होना उल्लिखित है। वृत्ति में इसका कोई समाधान नहीं है, इस भिन्नता का यह कारण हो सकता है कि माथुरी आदि अन्य वाचनाओं के समय स्मृति, अवधारणा आदि के द्वारा जो विपुल आगमिक ज्ञान राशि का संकलन हुआ, उनमें पाठान्तर रह गया हो अथवा नायाधम्मकहाओ में देवी के स्थान पर महिला शब्द केे प्रयोग का तात्पर्यार्थ यह हो सकता है कि रानियां तो 16 हजार ही थी लेकिन कंस से प्रताड़ित या अन्य दु:खी महिलाएं श्रीकृष्ण के अंत:पुर में थीं।

24. ईसर-तलवर-माडंबिय.. (ईश्‍वर, तलवर, माडम्बिक..)

प्रस्तुत पाठ के विवेचन हेतु इसी आगम के सूत्र 5/19 का टिप्पण द्रष्टव्य है।

सूत्र 15

25. अंधगवण्ही (अन्धकवृष्णि)

हरिवंशपुराण के अनुसार यदुवंश का उद्भव हरिवंश से हुआ। यदुवंश में नरपति नाम का राजा था। उसके दो पुत्र थे-(1) शूर और (2) सुवीर। सुवीर मथुरा में राज्य करता था और शूर शौर्यपुर का राजा बना। अन्धकवृष्णि आदि ‘शूर’ के पुत्र थे और भोजकवृष्णि आदि सुवीर के।

अन्धकवृष्णि की मुख्य रानी का नाम सुभद्रा था। उसके दस पुत्र हुए-

1. समुद्रविजय

2. अक्षोभ्य

3. स्तिमित

4. सागर

5. हिमवान्

6. अचल

7. धारण

8. पूरण

9. अभिचन्द्र

10. वसुदेव

ये दसों पुत्र दशार्ह नाम से प्रसिद्ध हुए। अन्धकवृष्णि के दो कन्याएं थीं-1. कुन्ती और (2) माद्री।

भोजकवृष्णि की पत्‍नी का नाम पद्मावती था। उसके उग्रसेन, महासेन और देवसेन-ये तीन पुत्र हुए। उनके एक गान्धारी नाम की पुत्री भी हुई।

अरिष्टनेमि, रथनेमि आदि अन्धकवृष्णि राजा समुद्रविजय के पुत्र थे।

श्रीकृष्ण आदि अन्धकवृष्णि वसुदेव के पुत्र थे। वैदिक पुराणों में इनकी वंशावली भिन्न-भिन्न प्रकार से दी गई है।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य-पारजीटर : एन्शिएण्ट इण्डियन हिस्टोरिकल ट्रेडीशन, पृ. 104-107।

अन्धक और वृष्णि-ये दो भाई थे। वृष्णि अरिष्टनेमि के दादा थे। उनसे वृष्णि कुल का प्रवर्त्तन हुआ। अरिष्टनेमि वृष्णिकुल में प्रधान पुरुष थे। उत्तरज्झयणाणि में उन्हें वृष्णिपुङ्गव कहा गया है। दसवेआलियं तथा उत्तरज्झयणाणि में इनका कुल ‘अन्धक-वृष्णि’ बतलाया गया है। अन्धक-वृष्णि-कुल दोनों भाइयों के संयुक्त नाम से प्रचलित था।

उत्तरपुराण में ‘अन्धक-वृष्टि’ शब्द है और यह एक ही व्यक्ति का नाम है। कुशार्त देश के शौर्यपुर नगर के स्वामी शूरसेन के शूरवीर नाम का पुत्र था। उसके दो पुत्र हुए-अन्धकवृष्टि और नरवृष्टि। समुद्रविजय आदि अन्धकवृष्टि के पुत्र थे।

टीकाकार अभयदेवसूरि के अनुसार द्वारका नगरी के राजा अन्धकवृष्णि यादव थे। इनकी एक महारानी थी-धारणी, जिनसे गौतम, समुद्र आदि दस पुत्र उत्पन्न हुए और वे सभी संसार का अन्त कर अन्तकृत बने, जिनका वर्णन अंतगडदसाओ के इसी प्रथम वर्ग में उपलब्ध है।

26. महया-हिमवंत....महिंदसारे (महाहिमवान्.... महेन्द्र पर्वत की भांति श्रेष्ठ)

प्रस्तुत सूत्र में महाहिमवान्, मलय आदि पर्वत चतुष्टयी के द्वारा राजा अंधकवृष्णि की श्रेष्ठता को उजागर किया गया है।

1. हिमवान्-हिमवान् के दो अर्थ मिलते हैं- 1. वर्षधर पर्वत और 2. हिमालय। ‘ठाणं’ में हिमवान् आदि छह वर्षधर पर्वतों का उल्लेख है।3 ये भरत, हैमवत आदि क्षेत्रों को एक दूसरे से विभक्त करते हैं, उनकी मर्यादा (सीमा) का निर्धारण करते हैं।

हिमवान् का दूसरा अर्थ है-हिमालय। ‘हिमालय’ एक पर्वततंत्र है, जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। हिमालय पांच देशों की सीमाओं में फैला हुआ है-1. पाकिस्तान 2. भारत 3. नेपाल 4. भूटान और 5. चीन। संसार की अधिकांश ऊंची पर्वत-चोटियां हिमालय में स्थित हैं। विश्‍व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है।

वर्तमान में हिमालय का केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं, प्राकृतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और सामरिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है।

2. मलय-भारत के दक्षिण प्रान्त में स्थित एक पर्वत श्रृंखला। कहा जाता है-मलय पर्वत पर चंदन के वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं और वे श्रेष्ठ भी होते हैं।

3. मंदर-मंदर-पर्वत को मेरुपर्वत भी कहा जाता है। लोक के मध्य में अवस्थित एक लाख योजन परिमाण वाला यह पर्वत पृथ्वी-तल से एक हजार योजन नीचे तथा निन्यानवे हजार योजन ऊपर है। मेरुपर्वत के सौ योजन का भाग अधोलोक में, अठारह सौ योजन का भाग तिर्यक्लोक में और शेष अठानवे हजार एक सौ योजन जितना भाग ऊर्ध्वलोक में है। इस प्रकार यह पर्वत लोक के तीनों भागों का स्पर्श करता है। दिशाओं का प्रारंभ इसी पर्वत के रुचक प्रदेशों से होता है। ‘नायाधम्मकहाओ’ में मेरु को दिव्य औषधियों की प्रभा से प्रभासित, सर्व-ऋतुओं में होने वाली कुसुमसंपदा से शोभायमान तथा उनसे उठने वाली प्रकृष्ट गंध से अभिराम पर्वतश्रेष्ठ कहा गया है।

4. महेन्द्र-वृत्तिकार के अनुसार ‘महेन्द्र’ पद देवराज इन्द्र का वाचक है लेकिन यहां तीन पर्वतों के साथ ‘इन्द्र’ का निर्देश संगत नहीं लगता। शब्दकोश में महेन्द्र का एक अर्थ ‘पर्वत विशेष’ भी किया गया है। यहां वही संगत प्रतीत होता है।

यहां ‘महयाहिमवंतमहंत.....सारे’-इस समास-पद में एक शब्द है-महया और दूसरा है-महंत। दोनों ही शब्दों का अर्थ ‘महान्’ है। प्रश्‍न होता है कि एक बार ‘महया’ शब्द के बाद दूसरी बार ‘महंत’ पद की क्या अपेक्षा हो सकती है? एक ‘महया’ पद से ही सारे पर्वतों का वैशिष्ट्य बताया जा सकता था। इससे यह कल्पना असमीचीन नहीं लगती कि ‘महंत’ भी किसी पर्वत विशेष का ही नाम रहा हो।

सूत्र 17

27. सीहं सुविणे (सिंह स्वप्‍न)

स्वप्‍न एक मानसिक क्रिया है, वह (स्वप्‍न) प्राय: दृष्ट, श्रुत या अनुभूत वस्तु का आता है।

स्वप्‍न संकलनात्मक ज्ञान है। सबका स्वप्‍न यथार्थ नहीं होता। जिसके मन, वाणी और अध्यवसाय पवित्र हैं, जो संवृत आत्मा है उसके स्वप्‍न यथार्थ होते हैं। स्वप्‍न की अयथार्थता के अनेक हेतु हैं। उनमें प्रमुख है दुश्‍चिन्ता, अनिद्रा, मानसिक मलिनता, आसक्ति, अस्वस्थता आदि।

पंचतंत्र में बताया गया है-

व्याधितेन सशोकेन, चिन्ताग्रस्तेन जन्तुना।

कामार्त्तेनाथ मत्तेन, दृष्ट: स्वप्‍न: निरर्थक:।।

रोगी, शोकाकुल, चिन्तातुर, कामातुर और मत्त व्यक्तियों के स्वप्‍न निरर्थक होते हैं।

स्वप्‍नशास्त्र में बहत्तर स्वप्‍न बताए गए हैं, जिनमें बयालीस स्वप्‍न और तीस महास्वप्‍न हैं। विस्तृत वर्णन हेतु द्रष्टव्य भगवई सू. 12/42 तथा सू. 16/76-105 का भाष्य।

अंतगडदसाओ के प्रस्तुत सूत्र में धारिणी देवी अर्ध जागृत अवस्था में आकाश पथ से उतर कर अपने मुंह में प्रविष्ट होते हुए एक सिंह का स्वप्‍न देखकर प्रतिबुद्ध होती है।

28. गौतम कुमार का वर्णन

प्रथम वर्ग के प्रथम अध्ययन में गौतम का वर्णन भगवई सूत्र 11/133 से 161 तक महाबल की भांति वक्तव्य है, जिन-जिन बातों का जो अंतर है वह प्रस्तुत सूत्र के ‘नवरं’ में कह दिया गया है।

सूत्र 18

29. अरहा (अर्हत्)

जो कर्म शत्रु का नाश करते हैं, कर्मों के उपादान का नाश करते हैं, वे अरिहंत-अर्हत् कहलाते हैं। अर्हत् शब्द श्रमण संस्कृति का बहुत प्रिय शब्द है। श्रमण लोग अपने तीर्थंकरों या वीतराग आत्माओं को अर्हत् कहते हैं। जैन और बौद्ध साहित्य में अर्हत् शब्द का प्रयोग अनेकों बार हुआ है। जैन लोग आर्हत नाम से भी प्रसिद्ध रहे हैं। ऋग्वेद में अर्हत् शब्द का प्रयोग श्रमण नेता के लिए ही हुआ है

अर्हन् बिभर्षि सायकानि धन्वार्हन्निष्कं यजतं विश्‍वरूपम्।

अर्हन्निदं दयसे विश्‍वमभ्वं न वा ओजीयो रुद्र त्वदस्ति।।

आचार्य बिनोबा भावे ने इसी मंत्र के एक वाक्य ‘अर्हन्निदं दयसे विश्‍वमभ्वं’ को उद्धृत करते हुए लिखा हैं-‘हे अर्हन्! तुम जिस तुच्छ दुनिया पर दया करते हो। इसमें ‘अर्हन्’ और ‘दया’ दोनों जैनों के प्रिय शब्द हैं। मेरी तो मान्यता है कि हिन्दू धर्म प्राचीन है, शायद उतना ही जैन धर्म भी प्राचीन है।’

‘अर्हत्’ शब्द का प्रयोग वैदिक विद्वान् भी श्रमणों के लिए करते रहे हैं। हनुमन्नाटक में लिखा है-अर्हन्नित्यथ जैनशासनरता:।

ऋग्वेद के अर्हत् शब्द से यह प्रमाणित होता है कि श्रमण संस्कृति ऋग्वैदिक-काल से पूर्ववर्ती है।

श्री जयचन्द्रविद्यालंकार ने व्रात्यों को अर्हतों का अनुयायी माना है-‘वैदिक से भिन्न मार्ग बुद्ध और महावीर से पहले भी भारतवर्ष में थे। अर्हत् लोग बुद्ध से पहले भी थे और अनेक चैत्य भी बुद्ध से पहले थे। उन अर्हतों और चैत्यों के अनुयायी ‘व्रात्य’ कहलाते थे, जिनका उल्लेख अथर्ववेद में भी है।’ पूरे विस्तार के लिए द्रष्टव्य-संस्कृति के दो प्रवाह, युवाचार्य महाप्रज्ञ, पृ. 17।

30. अरिट्ठनेमी (अरिष्टनेमि)

अरिष्टनेमि बाईसवें तीर्थंकर थे, उनकी जन्मभूमि सोरियपुर थी, उनके पिता का नाम समुद्रविजय और माता का नाम शिवा था। उनके तीन भाइयों के नाम इस प्रकार मिलते हैं-रथनेमि, सत्यनेमि और दृढ़नेमि अरिष्टनेमि का गोत्र गौतम था। उन्हें एक जगह ‘वृष्णि-पुंगव’ कहा गया है और अन्यत्र अन्धकवृष्णि की सन्तान। इससे पता चलता है कि वे वृष्णिकुल या अन्धकवृष्णि कुल के थे।

अरिष्टनेमि एक हजार आठ लक्षणों के धारक थे। उनका शरीर शुभचिह्नों से युक्त था, स्वर उत्कृष्ट मधुर था, उनका संहनन वज्रऋषभनाराच और संस्थान समचतुरस्र था, उदर मछली के आकार का था। उनका वर्ण कृष्ण था और वे दस धनुष्य लम्बे थे।

उन्हें अभी तक पूर्णत: ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं माना गया है, किन्तु वासुदेव कृष्ण को यदि ऐतिहासिक व्यक्ति माना जाए तो अरिष्टनेमि को ऐतिहासिक न मानने का कोई कारण नहीं है। कौरव, पाण्डव, जरासंध, द्वारका, यदुवंश, अन्धक, वृष्णि आदि का अस्तित्व नहीं मानने का भी कोई कारण नहीं है। पौराणिक विस्तार व कल्पना को स्वीकार न भी करें, फिर भी ये कुछ मूलभूत तथ्य शेष रह जाते हैं।

ऋषिभाषित (इसिभासिय) में 45 प्रत्येक बुद्धों के द्वारा निरूपित 45 अध्ययन हैं। उनमें 20 प्रत्येक बुद्ध भगवान् अरिष्टनेमि के तीर्थकाल में हुए थे। उनके द्वारा निरूपित अध्ययन अरिष्टनेमि के अस्तित्व का स्वयंभू प्रमाण हैं।

ऋग्वेद में ‘अरिष्टनेमि’ शब्द चार बार आया है। ‘स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमि:’ (ऋग्वेद, 1/14/89/6) में अरिष्टनेमि शब्द भगवान अरिष्टनेमि का वाचक होना चाहिए। महाभारत में ‘तार्क्ष्यं’ शब्द अरिष्टनेमि के पर्यायवाची नाम के रूप में प्रयुक्त हुआ है।9 तार्क्ष्य अरिष्टनेमि ने राजा सगर को जो मोक्ष विषयक उपदेश दिया उसकी तुलना जैन धर्म के मोक्ष सम्बन्धी सिद्धांतों से होती है। वह उपदेश इस प्रकार है-

‘सगर! संसार में मोक्ष का सुख ही वास्तविक सुख है, परन्तु जो धन-धान्य के उपार्जन में व्यग्र तथा पुत्र और पशुओं में आसक्त है, उस मूढ़ मनुष्य को उसका यथार्थज्ञान नहीं होता। जिसकी बुद्धि विषयों में आसक्त है, जिसका मन अशान्त रहता है, ऐसे मनुष्य की चिकित्सा करनी कठिन है, क्योंकि जो स्‍नेह के बंधन में बंधा हुआ है, वह मूढ़ मोक्ष पाने के लिए योग्य नहीं होता।’

इस समूचे अध्याय में संसार की असारता, मोक्ष की महत्ता, उसके लिए प्रयत्‍नशील होने और मुक्त के स्वरूप का निरूपण है। सगर के काल में वैदिक लोग मोक्ष में विश्‍वास नहीं करते थे, इसलिए यह उपदेश किसी वैदिक ऋषि का नहीं हो सकता। यहां ‘तार्क्ष्य अरिष्टनेमि’ का प्रयोग भगवान् अरिष्टनेमि के लिए ही होना चाहिए।

लगता है कि ऋग्वेद के व्याख्याकारों ने उसका अर्थ-परिवर्तन किया है। अरिष्टनेमि विशेषण ही नहीं है। प्राचीन काल में यह नाम होता था। महाभारत में मरीचि के पुत्र के दो नाम बतलाए गए हैं-अरिष्टनेमि और कश्यप। कुछ लोग उसे अरिष्टनेमि कहते और कुछ लोग कश्यप।

ऋग्वेद में भी तार्क्ष्य अरिष्टनेमि की स्तुति की गई है। अरिष्टनेमि का नाम महावीर और बुद्ध-काल में महापुरुषों की सूची में प्रचलित था। लंकावतार के तृतीय परिवर्तन में बुद्ध के अनेक नामों में अरिष्टनेमि का भी नाम है। वहां लिखा है-‘जिस प्रकार एक ही वस्तु के अनेक नाम प्रयुक्त होते हैं, उसी प्रकार बुद्ध के असंख्य नाम हैं। कोई उन्हें तथागत कहते हैं तो कोई उन्हें स्वयंभू, नायक, विनायक, परिणायक, बुद्ध, ऋषि, वृषभ, ब्राह्मण, विष्णु, ईश्‍वर, प्रधान, कपिल, भूतानत, भाष्कर, अरिष्टनेमि, राम, व्यास, शुक, इन्द्र, बलि, वरुण आदि नामों से पुकारते हैं।’

प्रभासपुराण में अरिष्टनेमि और श्रीकृष्ण का उल्लेख है। अरिष्टनेमि का रेवत (गिरनार) पर्वत से भी सम्बन्ध बताया गया है और वहां उल्लिखित है कि वामन ने नेमिनाथ को शिव के नाम से पुकारा था। वामन ने गिरनार पर बलि को बांधने का सामर्थ्य पाने के लिए भगवान् नेमिनाथ के आगे तप तपा था।

इन उद्धरणों से श्रीकृष्ण और अरिष्टनेमि के पारिवारिक तथा धार्मिक सम्बन्ध की पुष्टि होती है। उत्तरज्झयणाणि के बाईसवें अध्ययन से भी यही प्रमाणित होता है।

प्रोफेसर प्राणनाथ ने प्रभास पाटण से प्राप्त ताम्रपत्र को इस प्रकार पढ़ा है-रेवा नगर के राज्य के स्वामि सु-जाति के देव नेबुशर नेजर आए हैं। वह यदुराज के स्थान (द्वारिका) आए हैं। उन्होंने मंदिर बनवाया है। सूर्य-देवनेमि कि जो स्वर्ग समान रेवत पर्वत के देव हैं (उन्हें) सदैव के लिए अर्पण किया।

बावल के सम्राटों में नेवुशर और नेजर नामक दो सम्राट् हुए हैं। पहले का समय ई. सन् से लगभग दो हजार वर्ष पहले है और दूसरे ई. सन् छठी या सातवीं शती में हुए हैं। इन दोनों में से एक ने द्वारिका आकर रेवत (गिरनार) पर्वत पर भगवान् नेमिनाथ का मन्दिर बनवाया था।

इस प्रकार साहित्य व ताम्रपत्र-लेख-दोनों से अरिष्टनेमि का अस्तित्व प्रमाणित होता है।

31. संजमेणं तवसा (संयम और तप से)

ज्ञाताधर्मकथा वृत्ति के अनुसार संयम का अर्थ संवर और तप का अर्थ ध्यान किया है। महाव्रत, समिति, गुप्ति, इन्द्रिय-निग्रह और मनोनिग्रह-इन सबका समाहार संयम शब्द में होता है, द्वादशांग तप में अन्तरंग तप का ही एक प्रकार ध्यान है। विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य-भगवई 1/9 का भाष्य।

32. चउव्विहा देवा आगया (चार प्रकार के देव आए)

प्रस्तुत आगम के सू. 1/18 में अर्हत् अरिष्टनेमि के समवसरण में चतुर्विध देवों के आगमन का संकेत हैं।

ठाणं में देवों के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं-भवनपति, व्यन्तर, ज्योतिष्क और वैमानिक।

तीर्थंकरों के समवसरण में चारों प्रकार के देव उपस्थित होते हैं। समवसरण में तीन प्रकार की परिषद् रहती है- 1. मनुष्य 2. तिर्यंच और 3. देव।

सूत्र 19

33. शब्द-विमर्श

अज्झत्थिए (आध्यात्मिक)-इसका संस्कृत रूप आध्यात्मिक होता है, इस आधार पर अज्झत्तिय पाठ की परिकल्पना की जा सकती है। किन्तु प्राचीन प्राकृत में प्राय: सर्वत्र द्वित्व तकार के स्थान पर ‘त्थ’ का प्रयोग मिलता है। इसका अर्थ है-‘आन्तरिक, आत्मविषयक’।

चिंतिए (चिन्तित)-स्मृत्यात्मक।

पत्थिए (प्रार्थित)-अभिलाषात्मक।

मणोगए (मनोगत)-मन में विद्यमान, वचन के द्वारा अप्रकाशित।

संकप्पे (संकल्प)-संकल्पना, विकल्प।

आध्यात्मिक से संकल्प तक एक वाक्य-गुच्छक है। इसमें संकल्प की प्रक्रिया निर्दिष्ट है। गौतम कुमार ने जनसमूह से सुना कि अर्हत् अरिष्टनेमि द्वारका नगरी में आए हुए हैं, तब उसके मन में एक आन्तरिक स्पन्दन हुआ, उसने स्मृति का रूप ले लिया, स्मृति ने इच्छा को जागृत कर दिया। इच्छा मन के स्तर पर प्रकट हो गई। अंत में संकल्प अभिव्यक्त हो गया।

सूत्र 21

34. तहारूवाणं (तथारूप)

‘तथारूप’ यह स्थविरों का विशेषण हैं। तथारूप का अर्थ है-श्रमणचर्या के अनुरूप वेशवाला।

35. थेराणं (स्थविर)

स्थविर का अर्थ है-वृद्ध। ठाणं में तीन प्रकार के स्थविर बतलाए गए हैं-

1. जाति स्थविर-जो जन्म पर्याय से साठ वर्ष का हो।

2. श्रुत स्थविर-जो स्थानांग और समवायांग का धारक हो।

3. पर्याय स्थविर-जो बीस वर्ष की संयम पर्याय वाला हो।

प्रस्तुत प्रसंग में स्थविर शब्द श्रुत-स्थविर के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है।

36. सामाइयमाइयाइं एक्कारसअंगाइं (सामायिक आदि ग्यारह अंग)

ग्यारह अंगों में पहला अंग आयारो है। प्रस्तुत सूत्र में ‘सामायिक आदि ग्यारह अंग’ का उल्लेख किया गया है। यह सामायिक क्या है? वृत्ति में इसकी कोई व्याख्या नहीं है। प्रसंग के अनुसार सामायिक को आयारो (आचारांग) का पर्यायवाची नाम माना जा सकता है। आयारो में सामायिक समता का ही प्रतिपादन है।

भगवती जोड़ में उल्लेख है-सामायिक ने आदि दे, भणिया अंग इग्यार, ढाल 37/27। इससे सम्भावना की जा सकती है कि यहां सामायिक का अर्थ-आवश्यक का पहला अध्ययन सामायिक होना चाहिए। क्योंकि जहां चौदह पूर्वों के अध्ययन का प्रसंग है, वहां ऐसा पाठ भी मिलता है-सामाइयाइं चोद्दसपुव्वाइं अहिज्जइ। इसलिए सामायिक का अर्थ-आवश्यक का पहला अध्ययन माना जाए। दोनों पाठों में समान रूप बन सकता है कि ग्यारह अंगों के अध्ययन से पहले भी और चौदह पूर्वों के अध्ययन से पहले भी आवश्यक आगम के प्रथम अध्ययन सामायिक आदि का अध्ययन किया जाता था।

यहां एक प्रश्‍न उपस्थित होता है कि आठवें अंग में अन्धकवृष्णि के पुत्र गौतम कुमार का चरित्र उपलब्ध है, यदि उसने ग्यारह अंगों के अध्ययन किया तो आठवें अंग में गौतम कुमार-चरित कैसे मिलता है?

आगम-रचना का इतिहास की दृष्टि से विचार करें तो यह प्रश्‍न कोई जटिल नहीं है, अर्हत् अरिष्टनेमि के समय में ग्यारह अंगों का जो स्वरूप था, वैसा भगवान महावीर के समय नहीं था और ग्यारह अंगों का जो स्वरूप भगवान महावीर के समय था वह आज उपलब्ध नहीं है। आज जो ग्यारह अंग उपलब्ध हैं, वे देवर्धिगणी द्वारा संकलित वाचना के हैं। इनकी पूर्ववर्ती ग्यारह अंगों से तुलना नहीं की जा सकती। इनमें उत्तरवर्ती अनेक घटनाएं संकलित हैं, अर्थात् तथ्य में अंतर नहीं है पर कथ्य (कथा, चरित्र) में किसी दूसरे व्यक्ति के चरित्र को स्थान दिया गया है।

37. चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम..(चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम..)

एक दिन में भोजन के दो भक्त (दो वेला) माने जाते हैं। प्राचीन परम्परा के अनुसार उपवास करने वाला एक बार भोजन कर आहार का प्रत्याख्यान कर देता था। उपवास के दिन दो भक्त अनाहार रहकर पारणे के दिन भोजन के समय उपवास पूरा किया जाता था। चौथे भक्त की सीमा तक आहार का त्याग अर्थात् एक वेला धारणा के दिन की, दो वेला उपवास के दिन की और एक वेला पारणा के दिन की अर्थात् चौथे भक्त में पारणा होता है। इसलिए इसका पारिभाषिक नाम चतुर्थ भक्त है। आगम-साहित्य में उपवास के लिए प्राय: चतुर्थ भक्त का ही प्रयोग मिलता है। इसी प्रकार षष्ठ, अष्टम, दशम आदि भक्त से क्रमश: बेला, तेला, चोला आदि का ग्रहण होता है।2 इसका तात्पर्यार्थ है कि उपवास चतुर्थ भक्त है और आगे दो-दो जोड़ते जाएं वह बेला, तेला आदि कहलाएगा। जैसे अठारह भक्त अर्थात् आठ दिन का तप (अठाई)।

सूत्र 23

38. आयाहिण पयाहिणं (दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा)

आदक्षिण-प्रदक्षिणा कृतिकर्म का एक प्रकार है। भगवती वृत्तिकार ने इसका अर्थ किया है-दक्षिण हस्त से प्रारंभ कर चारों ओर प्रदक्षिणा करना।

प्राचीन काल में अपने इष्ट देव या गुरु के चारों ओर घूमकर प्रदक्षिणा की जाती थी। उसका प्रारंभ गुरु के दाएं हाथ की ओर से होता और प्रदक्षिणा करने वाले के शरीर का दायां भाग निरन्तर गुरु की ओर रहता। वृत्तिकार ने भी ‘प्रदक्षिण’ पद की व्याख्या के द्वारा इसी बात की ओर संकेत किया है। इस प्रकार आदक्षिण और प्रदक्षिण दोनों पद परिक्रमा की विधि के सूचक बन जाते हैं। प्रदक्षिण का अर्थ नमस्कार या सम्मान-पूर्ण व्यवहार भी है। षट्खण्डागम में ‘आदाहीणं पदाहीणं’ पाठ मिलता है। ‘आदाहीणं’ का अर्थ आत्माधीनम् किया गया है। इस प्रसंग में इस अर्थ की संगति विमर्शनीय है। दिगम्बर सम्प्रदाय तथा दक्षिण भारत में प्रदक्षिणा की परम्परा आज भी प्रचलित है। वर्तमान में श्‍वेताम्बर जैन परम्परा में इसका प्रचलन नहीं है। अभी वंदना के समय हाथ को बद्धांजलि कर दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार घुमाने की परम्परा प्रचलित है। यह आवर्त है, प्रदक्षिणा नहीं है, कृतिकर्म में बारह आवर्त किये जाते हैं।

39. भिक्खुपडिमाओ (भिक्षुप्रतिमा)

वृत्तिकार ने प्रतिमा का अर्थ ‘अभिग्रह-विशेष’ किया है। ‘प्रतिमा’ शब्द की विशेष जानकारी के लिए ठाणं, 2/243-248 का टिप्पण द्रष्टव्य है।

भिक्षुप्रतिमाएं उन भिक्षुओं द्वारा आचरित होती हैं, जिनका शारीरिक संहनन सुदृढ़ और श्रुतज्ञान विशिष्ट होता है। पंचाशक के अनुसार जो मुनि विशिष्ट संहनन-सम्पन्न, धृति-सम्पन्न और शक्ति-सम्पन्न तथा भवितात्मा होता है, वही गुरु की आज्ञा प्राप्त कर इन प्रतिमाओं को स्वीकार कर सकता है। उसकी न्यूनतम श्रुत-संपदा नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु तथा उत्कृष्ट श्रुत-संपदा कुछ न्यून दस पूर्व की होनी चाहिए।

यहां एक प्रश्‍न उपस्थित होता है गौतम कुमार ग्यारह अंग का अध्येता था। प्रतिमा की साधना विशिष्ट श्रुतसम्पन्न मुनि ही कर सकता है। फिर उन्होंने प्रतिमा की आराधना कैसे की? इसका समाधान यह है गौतम कुमार ने भगवान् से अनुज्ञा प्राप्त कर प्रतिमा की आराधना की थी। केवली की उपस्थिति में श्रुत का नियम लागू नहीं होता।

पहली प्रतिमा एक मास की होती है और उसमें मुनि आहार तथा पानी की एक-एक दत्ति लेता है, इस प्रकार उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहती है। सातवीं प्रतिमा में मुनि आहार तथा पानी की सात-सात दत्तियां लेता है। आठवीं प्रतिमा सात अहोरात्र की होती है, उसमें मुनि उपवास करता है, गांव के बाहर रहता है और उत्तान आदि आसन में स्थित होता है। नौंवी प्रतिमा भी सात अहोरात्र की होती है। उसमें भी उपवास करना, गांव के बाहर रहना तथा उत्कटुक आदि आसन में स्थित रहना होता है। दसवीं प्रतिमा भी आठवीं की तरह है, परन्तु वीरासन आदि आसनों में स्थित रहना होता हैं, ग्यारहवीं प्रतिमा दूसरे उपवास में (बेले के दिन) करनी होती है। बारहवीं प्रतिमा तीसरे उपवास में (तेले के दिन) की जाती है। इसमें मुनि की शारीरिक मुद्रा इस प्रकार होती है-प्रलम्ब बाहु, सटे हुए पैर, आगे की ओर कुछ झुका हुआ शरीर तथा अनिमेष नयन।

आवश्यक निर्युक्ति के अनुसार भगवान् महावीर ने म्लेच्छ प्रदेश दृढ़भूमि के पोलास नामक चैत्य में यह महाप्रतिमा की थी। उसमें वे एक अहोरात्र तक एक पुद्गल पर दृष्टि टिकाए रहे। उनमें वे अचित्त पुद्गल को ही देखते, सचित्त से दृष्टि का संहरण कर लेते थे।

दसाओ के अनुसार प्रतिमाओं का विवरण इस प्रकार है-

क्र.संनामकालमानआहार-परिमाणप्रारंभिक तपस्यासाधनास्थलआसन
1.एकमासिकी भिक्षु-प्रतिमाएक मासएक-एक दत्ति0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
2.द्वैमासिकी भिक्षु-प्रतिमादो मासदो-दो दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
3.त्रैमासिकी भिक्षु-प्रतिमातीन मासतीन-तीन दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
4.चातुर्मासिकी भिक्षु-प्रतिमाचार मास चार-चार दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
5.पाञ्चमासिकी भिक्षु-प्रतिमापांच मासपांच-पांच दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
6.षाण्मासिकी भिक्षु-प्रतिमाछह मासछह-छह दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
7.सप्तमासिकी भिक्षु-प्रतिमासात माससात-सात दत्तियां0आरामगृह, शून्यगृह, वृक्षमूल0
8.प्रथम सात रात-दिन की भिक्षु-प्रतिमासात दिन-रात0चतुर्थ भक्तगांव आदि के बाहर उत्तान, पार्श्‍वशयन, निषद्या
9.द्वितीय सात रात-दिन की भिक्षु-प्रतिमासात दिन-रात0चतुर्थ भक्तगांव आदि के बाहरदण्डायत, लगुडशयन, उकडू,
10.तृतीय सात रात-दिन की भिक्षु-प्रतिमासात दिन-रात0चतुर्थ भक्तगांव आदि के बाहरगोदोहिका, वीरासन, आम्रकुब्ज,
11अहोरात्रिकी भिक्षु-प्रतिमाएक दिन-रात0षष्ठ भक्तगांव आदि के बाहरगोदोहिका, वीरासन, आम्रकुब्ज,
12.एकरात्रिकी भिक्षु-प्रतिमाएक रात0अष्टम भक्तगांव आदि के बाहरकायोत्सर्ग आदि

40. गुणरयणं पि तवोकम्मं (गुणरत्‍न तप:कर्म)

‘गुणरत्‍न तप’ के स्थान पर ‘गणरत्‍न संवत्सर तप’ का भी प्रस्तुत आगम में उल्लेख है, दोनों का तात्पर्यार्थ एक ही है। यह तप का एक विशिष्ट अनुष्ठान है। ज्ञाताधर्मकथा-वृत्ति के अनुसार ‘गुण’ का अर्थ निर्जरा विशेष है तथा जिस संवत्सर में गुणों की रचना हो अथवा जिस तप में गुण रूप रत्‍न उपलब्ध हों और आराधना में एक संवत्सर का समय लगता हो, वह गुणरत्‍न संवत्सर तप कहलाता है। इसका तप:काल तेरह मास, सतरह दिन है, पारणक काल तिहोत्तर दिन का है। कुल योग सोलह मास का है।

अंतकृद्दशा वृत्ति में इसकी प्रक्रिया बताई गई है, गुणरत्‍न तप करने वाले के प्रथम मास में निरंतर चतुर्थ भक्त (उपवास) का क्रम चलता है, उसमें वह सूर्य के सम्मुख होकर उत्कटुक आसन की मुद्रा में (आतापना की स्थिति में) रहता है तथा रात्रि में वीरासन की मुद्रा में खुले वदन रहता है।

इसी प्रकार द्वितीय मास से लेकर सोलहवें मास पर्यन्त क्रमश: षष्ठ भक्त (बेला) से यावत् चौंतीसवां भक्त (सोलह दिन का तप) पर्यन्त तप करता है।

देखें तालिका और यन्त्र-

कालमानतपस्यादिन में आसनआतापनारात्रि आसनतपस्या के दिनपारणा के दिन
प्रथम मासचतुर्थ-चतुर्थ भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था१५२५
द्वितीय मासषष्ठ-षष्ठ भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२०१०
तृतीय मासअष्टम-अष्टम भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२४८
चतुर्थ मासदशम-दशम भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२४६
पंचम मासद्वादश-द्वादश भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२५५
षष्ठ मासचतुर्दश-चतुर्दश भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२४४
सप्तम मासषोडश-षोडश भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२१३
अष्टम मासअष्टादश-अष्टादश भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२४३
नवम मासबीसवां-बीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२७३
दशम मासबावीसवां-बावीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था३०३
ग्यारहवां मासचौबीसवां-चौबीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था३३३
बारहवां मासछबीसवां-छबीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२४२
तेरहवां मासअठाईसवां-अठाईसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२६२
चौदहवां मासतीसवां-तीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था२८२
पन्द्रहवां मासबत्तीसवां-बत्तीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था३०२
सोलहवां मासचौतीसवां-चौवीसवां भक्तउकडूसूर्याभिमुख होकरवीरासन निर्वस्त्र अवस्था३२२
४०७७३

41. सेत्तुंजे पव्वए (शत्रुञ्जय पर्वत)

इसकी पहचान सौराष्ट्र में पालीताना स्टेशन से दो मील की दूरी पर स्थित शत्रुंजय नाम पहाड़ी से की जाती है। इस पहाड़ी पर भगवान ऋषभ का भव्यमंदिर है। वर्तमान जैन तीर्थों में इसे आदितीर्थ माना जाता है। शत्रुंजय पर्वत भगवान ऋषभदेव का मुख्य विहार-क्षेत्र और भरत चक्रवर्ती का सुवर्णमय चैत्य निर्माण का स्थान माना गया है। परन्तु हमारे प्राचीन साहित्य में इसका विशेष विवरण नहीं मिलता। नायाधम्मकहाओ के सोलहवें अध्ययन में पांच पाण्डवों के शत्रुंजय पर अनशन कर निर्वाण प्राप्त करने का उल्लेेख मिलता है। इसके अतिरिक्त अंतगडदसाओ में भगवान नेमिनाथ के अनेक साधुओं के शत्रुंजय पर्वत पर तपस्या द्वारा मुक्ति पाने का वर्णन मिलता है। इससे इतना तो सिद्ध है कि यह पर्वत हजारों वर्षों से जैनों का सिद्ध क्षेत्र बना हुआ है। इसका कई बार जीर्णोद्धार हुआ है। जैन स्रोतों के अनुसार इसके कई जीर्णोद्धार पौराणिक राजाओं द्वारा भी किये गये थे। इनमें भरत चक्रवर्ती, दण्डवीर्य, सागर चक्रवर्ती, पाण्डव आदि उल्लेखनीय हैं। ऐतिहासिक काल में इसका जीर्णोद्धार जावड़शाह, शीलादित्य, जावड़मंत्री समराशाह (वि.सं. 1371) एवं कर्मशाह (वि.स.ं 1587) ने कराया था। शत्रुंजय तीर्थोद्धार कल्प एवं नाभिनंदन जीर्णोद्धार प्रबंध नामक प्राचीन ग्रन्थों में भरत चक्रवर्ती, सागर, पाण्डवों एवं जावड़शाह और वाग्भट्ट द्वारा कराया गया उद्धार ही मुख्य माना है। इसी प्रकार से शत्रुंजय तीर्थोंद्धार प्रबन्ध में वि.सं. 1587 में कराया गया उद्धार सातवां माना गया है।

विभिन्न स्रोतों की जानकारी के अनुसार शत्रुंजय पर मुसलमानों के दो भीषण आक्रमण हुए और काफी क्षति पहुंचायी गई। कई मंदिर भी ध्वस्त कर दिये गए। गुजरात से प्राप्त ऐतिहासिक एवं साहित्यिक स्रोतों में इस तीर्थ का विशद वर्णन है। इनमें प्रबन्ध चिंतामणि, प्रबन्ध कोश, पुरातन प्रबन्ध संग्रह, विविध तीर्थकल्प, कुमारपाल प्रबन्ध आदि उल्लेखनीय हैं। इनसे ज्ञात होता है कि इस तीर्थ की गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि क्षेत्रों में बड़ी मान्यता थी। कुमारपाल के समय तक यह काष्ठ का बना हुआ था। इसे उदयन मंत्री के पुत्र वाग्भट्ट ने जीर्णोद्धार करके ठीक कराया। वस्तुपाल और तेजपाल ने कई देव मंदिर बनवाए। अलाउद्दीन खिलजी के आक्रमण के समय ये सारे मंदिर नष्ट-भ्रष्ट कर दिए गए। उसने चित्तौड़, जालौर आदि स्थानों में भी इसी प्रकार से मंदिरों को क्षति पहुंचायी थी। इन अनेक कारणों से अब यहां प्राचीन सामग्री बहुत ही कम दृष्टिगोचर होती है।

सूत्र 24

42. संलेहणाए (संलेखना)

संलेखना का सामान्य अर्थ है-अनशन की पूर्व तैयारी। आगम-साहित्य में प्राय: अनशन से पूर्व संलेखना की आराधना का निर्देश है। इसका पारिभाषिक अर्थ इस प्रकार है-

शरीर और कषायों का भलीभांति लेखन करना, कृश करना संलेखना है अर्थात् शरीर और कषाय को पुष्ट करने वाले कारणों को उत्तरोत्तर क्षीण करते हुए काय और कषाय को सम्यक् प्रकार से कृश करने का नाम संलेखना है।

संलेखना दो प्रकार की होती है-आभ्यन्तर और बाह्य। कषायों की कृशता आभ्यन्तर संलेखना है। शरीर का कृशीकरण बाह्य संलेखना है। इसे द्रव्य संलेखना भी कहा जाता है। क्रोध आदि कषाय रहित अनन्त ज्ञान आदि गुण रूप परमात्म पदार्थ में स्थित होकर राग का कृशीकरण विकल्पों को कृश करना भाव संलेखना है। उस भाव संलेखना के लिए कायक्लेश रूप अनुष्ठान करना अर्थात् भोजन आदि का त्याग कर शरीर को कृश करना द्रव्य संलेखना है।

43. अणसणाए (अनशन के द्वारा)

अनशन का शाब्दिक अर्थ है भोजन-परिहार। अनशन शब्द का प्रयोग अल्पकालिक और यावज्जीवन दोनों प्रकार के आहार-परिहार के लिए होता है। यहां इसका प्रयोग यावज्जीवन भोजन परिहार के अर्थ में है।

अनशनपूर्वक मृत्यु को जैन परम्परा में उत्तममरण या पंडितमरण माना गया है।

अनशन के तीन प्रकार हैं-

1. भक्तपरिज्ञा-चतुर्विध आहार तथा बाह्य आभ्यन्तर उपधि का जो यावज्जीवन के लिए प्रत्याख्यान किया जाता है वह ‘भक्तपरिज्ञा’ कहलाता है।

2. इंगिनीमरण-इस अनशन को करने वाला निश्‍चित स्थान में ही रहता है, उससे बाहर नहीं जाता।

3. प्रायोपगमन-इस अनशन को करने वाला कटे हुए वृक्ष की भांति स्थिर रहता है और शरीर की संभाल नहीं करता।

विशेष विवरण के लिए द्रष्टव्य-आचारांगभाष्यम्, पृ. 388-404

44. सट्ठिं भत्ताइं (साठ भक्त)

वृत्तिकार के अनुसार एक दिन में भोजन के दो भक्त होते हैं। तीस दिन के अनशन में साठ भक्त त्यक्त हो जाते हैं।

अन्य स्थल पर वृत्तिकार ने चतुर्थ भक्त को उपवास की संज्ञा देते हुए बताया कि षष्ठ भक्त आदि से क्रमश: बेला आदि ज्ञातव्य है। तदनुसार साठ भक्त त्यक्त करने पर तीस दिन न होकर उनतीस (29) दिन होते हैं।

वृत्तिकार के उपरोक्त दोनों कथनों से उत्पन्न विसंगति विमर्शनीय है। प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित साठ भक्त के दो अभिप्राय हो सकते हैं-

1. प्राचीन समय में तीस दिन के अनशन को साठ भक्त कहने की प्रचलित जनभाषा रही होगी।

2. उनतीस दिन के त्याग को मासिकी तप अथवा अनशन के रूप में ग्रहण किए जाने की परम्परा रही हो।

सूत्र 26

45. तहा सेसा (वैसे ही शेष)

प्रथम वर्ग के प्रथम अध्ययन में संग्रहणी गाथा है। जिसमें दस अध्ययनों के पात्र बतलाए गए हैं, जैसे-गौतम, समुद्र आदि। गौतमकुमार का वर्णन प्रथम अध्ययन में प्राप्त है। शेष समुद्र आदि अन्धकवृष्णि और धारिणी के नौ पुत्रों के जीवन चरित्र का वर्णन प्रथम अध्ययन की भांति वक्तव्य है।

इस प्रकार प्रथम वर्ग दस अध्ययनों के साथ प्रज्ञप्त है।

♦

बीओ वग्गो : दूसरा वर्ग

02

बीओ वग्गो : दूसरा वर्ग

आमुख

द्वितीय वर्ग के आठ अध्ययन हैं। जिनमें द्वारका नगरी के अक्षोभ, सागर, समुद्र, हिमवान, अचल, धरण, पूर्ण तथा अभिचन्द्र इन आठ कुमारों का वर्णन है। ये भी धारिणी तथा अन्धकवृष्णि के पुत्र थेे। इन सभी का वर्णन प्रथम वर्ग के कुमारों के समान ही है, केवल इतना अन्तर है कि जहां गौतमकुमार आदि का दीक्षापर्याय बारह वर्ष का था, वहां उपर्युक्त आठों कुमारों ने सोलह वर्षों का दीक्षापर्याय पूर्ण किया।

वर्तमान में प्रस्तुत वर्ग के आठ अध्ययन ही प्राप्त होते हैं, जबकि इसी आगम के अन्त में उपसंहार के रूप में कहा गया है कि प्रथम और द्वितीय वर्ग में दस-दस अध्ययन (उद्देशक) कहे गये हैं-‘तत्थ पढमबिइयवग्गे दस-दस उद्देसगा’1। यह आश्‍चर्य की बात है कि प्रस्तुत कथ्य के सम्बन्ध में प्रस्तुत आगम में अथवा अन्यत्र भी किसी प्रकार की टिप्पणी या स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होता। वर्ग में आठ अध्ययनों का वर्णन करने के पश्‍चात् उपसंहार में दस अध्ययन कहना युक्तिसंगत तो नहीं लगता, पर सम्भव है आगमों के प्रथम लिपिबद्ध काल में इसके दस अध्ययन ही रहे हों तथा बाद में किन्हीं कारणों से दो अध्ययन लुप्त हो गए होें।

बीओ वग्गो : दूसरा वर्ग

१-८ अज्झयणाणि : १-८ अध्ययन

मूल

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं पढमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! वग्गस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के प्रथम वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भन्ते! अन्तकृद्दशा के दूसरे वर्ग का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं दोच्चस्स वग्गस्स अट्ठ अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

2. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के दूसरे वर्ग के आठ अध्ययन इस प्रकार प्रज्ञप्त किए हैं।

संगहणी-गाहा

1. अक्खोभ 2. सागरे खलु, 3. समुद्द 4. हिमवंत 5. अचलनामे य। 6. धरणे य 7. पूरणे य, 8. अभिचंदे चेव अट्ठमए।।1।।

संग्रहणी गाथा

1. अक्षोभ 2. सागर 3. समुद्र 4. हिमवान् 5. अचल 6. धरण 7. पूरण 8. अभिचन्द्र आठवां1 (अध्ययन)

अक्खोभादि-पदं

3. तेणं कालेणं तेणं समएणं ‘बारवई नामं नयरी होत्था’। अंधगवण्ही पिया। धारिणी माया। जहा पढमे वग्गे तहा सव्वे अट्ठ अज्झयणा। गुणरयणं तवोकम्मं। सोलस वासाइं परियाओ। सेत्तुंजे मासियाए संलेहणाए सिद्धा।।

अक्षोभादि-पद

3. उस काल और उस समय में द्वारका नामक नगरी थी। पिता अन्धकवृष्णि तथा माता धारणी थी। जैसे प्रथम वर्ग के (अध्ययन हैं) वैसे ही आगे के आठों अध्ययन। (सबने) गुणरत्‍न तप:कर्म किया। सोलह वर्षों तक श्रामण्य का पालन किया। एकमासिकी संलेखना से शत्रुंजय पर्वत पर सिद्ध हुए।

टिप्पण

1. प्रस्तुत आगम के दूसरे वर्ग में सूत्रकार ने आठ अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं। संग्रहणी गाथा के अनुसार-

1. अक्षोभ 2. सागर 3. समुद्र 4. हिमवान् 5. अचल 6. धरण 7. पूरण और 8. अभिचन्द्र।

इन आठों के एक-एक अध्ययन हैं।

प्रथम वर्ग के दस अध्ययन इस प्रकार प्रज्ञप्त हैं-

1. गौतम 2. समुद्र 3. सागर 4. गंभीर 5. स्तिमित 6. अचल 7. कांपिल्य 8. अक्षोभ 9. प्रसेनजित् 10. विष्णु।

प्रथम वर्ग के उपर्युक्त दसों व्यक्तियों के पिता अन्धकवृष्णि और माता धारणी है, ऐसा उल्लेख मिलता है तथा दूसरे वर्ग के आठ व्यक्तियों के भी पिता-माता के उल्लेख में अन्धकवृष्णि और धारणी का नाम है। प्रथम और द्वितीय वर्ग में उल्लिखित अध्ययनों के नाम में कहीं-कहीं साम्य है, जैसे-

प्रथम वर्गद्वितीय वर्ग
अध्ययन दूसरा समुद्रअध्ययन तीसरा समुद्र
अध्ययन तीसरा सागरअध्ययन दूसरा सागर
अध्ययन छट्ठा अचलअध्ययन पांचवां अचल
अध्ययन आठवां अक्षोभअध्ययन पहला अक्षोभ

दोनों वर्गों के अध्ययनों के पात्रों के माता-पिता के नाम समान है और भी कुछ-कुछ पात्रों की समानता से यह प्रश्‍न उपस्थित होता है-क्या दोनों वर्गों में वर्णित पात्र और माता-पिता वे ही हैं? यदि वे ही हैं तो इनके पृथक्-पृथक् वर्ग क्यों किए? इस प्रकार कई प्रश्‍न उपस्थित होने की संभावना है। वृत्तिकार ने भी इस प्रसंग पर अपना कोई मत स्पष्ट नहीं किया है।

प्रथम वर्ग और द्वितीय वर्ग के पात्रों में एक स्पष्ट अन्तर है-संयम-पर्याय का। प्रथम वर्ग के 24वें सूत्र में गौतम कुमार का संयम पर्याय बारह वर्ष का बतलाया है। शेष नौ कुमारों का संयम पर्याय भी गौतम की भांति वक्तव्य है तथा दूसरे वर्ग में अक्षोभ आदि का संयम पर्याय सोलह वर्ष का बतलाया है। इस भिन्नता के आधार पर यह प्रतीत होता है कि प्रथम वर्ग में वर्णित दस अध्ययनों के पात्र और द्वितीय वर्ग में वर्णित आठ अध्ययनों के पात्र में या तो कोई पारिवारिक सम्बन्ध नहीं है अथवा अन्धकवृष्णि राजा के धारिणी नाम की अन्य रानी भी रही होगी जिनके पुत्रों का वर्णन प्रस्तुत आगम के दूसरे वर्ग में हुआ हो, किन्तु इतना स्पष्ट है कि नाम-साम्य होते हुए भी दोनों वर्गों के पात्र परस्पर भिन्न हैं।

♦

तइओ वग्गो : तीसरा वर्ग

03

तइओ वग्गो : तीसरा वर्ग

आमुख

तृतीय वर्ग के तेरह अध्ययन हैं। इसके अन्तर्गत भद्दिलपुर नगरी के अनीयस, अनन्तसेन, अजितसेन, अनिहतरिपु, देवसेेन तथा शत्रुसेनकुमार का और द्वारका नगरी के सारण, गजसुकुमाल, समुद्र, दुर्मुख, कूपक, दारुक और अनाधृष्टि कुमार का वर्णन है। इनमें से प्रथम छह कुमार वासुदेव श्रीकृष्ण की जननी देवकी देवी के अंगजात एवं सुलसा तथा नाग गृहपति के पालित पुत्र थे। गजसुकुमाल वसुदेव-देवकी के पुत्र थे। नौ से ग्यारह अध्ययनों के पात्रों के माता-पिता धारिणी-बलदेव थे तथा सारण, दारुक और अनाधृष्टि कुमार वसुदेव-धारिणी के पुत्र थे। इनमें से प्रारम्भिक छ: कुमारों का 32-32 कन्याओं के साथ पाणिग्रहण हुआ था। अर्हत् अरिष्टनेमिनाथ की वाणी का श्रवण करके येे सभी विरक्त हो गए और दीक्षा ग्रहण करके चौदह पूर्वों का अध्ययन किया तथा ‘गुणरत्‍न संवत्सर’ इत्यादि तपस्याओं की आराधना करते हुए बीस वर्षों के संयमपर्याय का पालन करके ‘मासिकी’ संलेखना के साथ ‘शत्रुंजय’ पर्वत से मोक्षगामी हुए। सातवें अध्याय में ‘सारण कुमार’ का वर्णन है जो द्वारका नगरी के निवासी ‘वसुदेव’ और ‘धारिणी’ के पुत्र थे। इनका विवाह 50 राजकन्याओं के साथ हुआ था। शेष वर्णन पूर्वोक्त अनीयस आदि के समान है।

आठवें अध्ययन में वासुदेव कृष्ण के लघु भ्राता एवं राजा वसुदेव तथा महारानी देवकी के अष्टम पुत्र ‘गजसुकुमाल’ का मार्मिक विवेचन गुम्फित है। ये अत्यन्त सुकोमल शरीर के धारक थे। जिसके कारण इनका नामकरण ‘गजसुकुमाल’ अर्थात् ‘गज’ की ‘तालु’ के समान ‘सुकोमल’ किया गया था। अर्हत् अरिष्टनेमि के प्रथम उपदेश से ही वे इतने अधिक प्रभावित हुए कि सब कुछ परित्याग कर श्रमण बन गए। दीक्षित होने के अनन्तर प्रथम दिन की संध्या में ही ‘महाकाल श्मशान’ में जाकर ‘भिक्षु-महाप्रतिमा’ को अंगीकार करके ध्यानस्थ हो गए। सोेमिल ब्राह्मण ने देेखा कि मेरा होनेे वाला ‘जामाता’ श्रमण बन गया है, इसने मेरी निर्दोष पुत्री का जीवन बर्बाद कर दिया है, ऐसा विचार करके वह क्रोधाविष्ट हो गया। क्रोध की आंधी में उसका विवेक दीपक बुझ गया और उसने प्रतिशोध की भावना से मुनि के सिर पर मिट्टी की पाल बांधकर धधकते अंगारेे रख दिए। मस्तक, चमड़ी, मज्जा, मांस आदि के जलने से महाभयंकर वेदना हो रही थी तथापि वे गजसुकुमाल मुनि विचलित नहीं हुए। उनके मन में तनिक भी विरोध या प्रतिशोध की भावना जागृत नहीं हुई। यह थी ‘रोष’ पर ‘तोष’ की शानदार विजय। दानवता पर मानवता का अमर जयघोष। जिसके कारण गजसुकुमाल मुनि ने जिस दिन दीक्षा ली, उसी दिन-एक ही दिवसीय चारित्र-पर्याय की स्थिति में मोक्ष प्राप्त कर लिया।

गजसुकुमाल मुनि की घटना को जानने के बाद जब श्री कृष्ण वासुदेव अत्यन्त दु:खी और रुष्ट होकर अर्हत् अरिष्टनेमि से उस पुरुष के संबंध में पूछते हैं कि भगवन्! वह मृत्यु को चाहने वाला और पुण्यहीन पुरुष कौन है? जिसने गजसुकुमाल की अकाल मृत्यु की है। कृष्ण के इस प्रश्‍न के समाधान में भगवान ने कहा-‘हे कृष्ण! तुम उस पुरुष पर द्वेष मत करो, क्योंकि उसने गजसुकुमाल अनगार की सहायता की है अर्थात् लाखों जन्मों के संचित किए हुए कर्मों की निर्जरा में वह पुरुष योगभूत बना है।’ यह एक असामान्य आध्यात्मिक प्रयोग है। वस्तुत: यहां निमित्त की अपेक्षा उपादान को महत्त्व दिया गया है, अतएव घटना के पीछे भी उपादान कारण गजसुकुमाल अनगार का स्वकृत कर्म ही है और सोमिल मात्र निमित्त कारण है। इसीलिए भगवान अरिष्टनेेमि ने सोमिल को शत्रु न कहकर सहयोगी बताया है। यह आत्मिक उच्चता का अनूठा उदाहरण है।

शेष अध्ययनों के कुमारों का विवेचन ‘सारण कुमार’ के समान ही है। अर्थात् बलदेव और धारिणी के पुत्रों-समुद्र, दुर्मुख, कूपक तथा वसुदेव और धारिणी के पुत्रों-दारुक और अनाधृष्टि का विवाह 50-50 राजकन्याओं के साथ हुआ। भगवान की वाणी का श्रवण करके वे विरक्त हो गए और बीस वर्षों के दीक्षापर्याय के साथ उन्होंने शत्रुंजय पर्वत से मोक्ष का वरण किया।

तइओ वग्गो : पढमं अज्झयणं : अणीयसे

तीसरा वर्ग : पहला अध्ययन : अनीयस

मूल

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं दोच्चस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, तच्चस्स णं भंते! वग्गस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के दूसरे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भन्ते! श्रमण भगवान महावीर ने अन्तकृद्दशा के तीसरे वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं तच्चस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-1. अणीयसे 2. अणंतसेणे 3. अजियसेणे 4. अणिहयरिऊ 5. देवसेणे 6. सत्तुसेणे 7. सारणे 8. गए 9. समुद्दे 10. दुम्मुहे 11. कूवए 12. दारुए 13. अणाहिट्ठी।।

2. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के तीसरे वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं। जैसे-1. अनीयस 2. अनन्तसेन 3. अजितसेन 4. अनिहतरिपु 5. देवसेन 6. शत्रुसेन 7. सारण 8. गज 9. समुद्र 10. दुर्मुख 11. कूपक 12. दारुक 13. अनाधृष्टि।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंत-गडदसाणं तच्चस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के तीसरे वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, तो भन्ते! अन्तकृद्दशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

अणीयसादि-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं भद्दिलपुरे नामं नगरे होत्थाˆवण्णओ।।

अनीयसादि पद

4. जम्बू! उस काल और उस समय भद्दिलपुर नामक नगर था- वर्णक।

5. तस्स णं भद्दिलपुरस्स उत्तर-पुरत्थिमे दिसीभाए सिरिवणे नामं उज्जाणे होत्था-वण्णओ। जियसत्तू राया।।

5. उस भद्दिलपुर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिग्भाग में श्रीवन नामक उद्यान था- वर्णक। जितशत्रु राजा था।

6. तत्थ णं भद्दिलपुरे नयरे नागे नामं गाहावई होत्था-अड्ढे जाव अपरिभूए।।

6. उस भद्दिलपुर नगर में नाग नामक गृहपति1 था। वह आढ्य यावत् अपराजित2 था।

7. तस्स णं नागस्स गाहावइस्स सुलसा नामं भारिया होत्था-सूमाला जाव सुरूवा।।

7. उस नाग गृहपति के सुलसा नामक भार्या थी। वह सुकुमार यावत् सुरूपा थी।

8. तस्स णं नागस्स गाहावइस्स पुत्ते सुलसाए भारियाए अत्तए अणीयसे नामं कुमारे होत्था-सूमाले जाव सुरूवे पंचधाइपरिक्खित्ते जहा दढपइण्णे जाव गिरिकंदरमल्लीणे विव चंपगवरपायवे णिव्वाघायंसि सुहंसुहेणं परिवड्ढइ।।

8. उस नाग गृहपति का पुत्र और सुलसा भार्या का आत्मज अनीयस नामक कुमार था-वह सुकुमार यावत् सुरूप था। वह दृढ़प्रतिज्ञ की भांति पांच धाय माताओं से परिक्षिप्त3 (घिरा हुआ) यावत् निर्व्याघात गिरिकन्दरा में आलीन (सटा हुआ) चम्पक के पौधे की भांति सुखपूर्वक बढ़ रहा है।

9. तए णं तं अणीयसं कुमारं सातिरेग- अट्ठवासजायं (जाणित्ता?) अम्मापियरो कलायरियस्स उवणेंति जाव भोगसमत्थे जाए यावि होत्था।।

9. उस अनीयस कुमार को साधिक आठ वर्ष का हुआ (जानकर?) माता-पिता उसे कलाचार्य के पास ले गए। यावत् वह भोग भोगने में समर्थ हो गया।

10. तए णं तं अणीयसं कुमारं उम्मुक्कबालभावं जाणित्ता अम्मापियरो सरिसियाणं सरिव्वयाणं सरित्तयाणं सरिसलावण्ण-रूव-जोवण्ण-गुणोववेयाणं सरिसएहिंतो इब्भकुलेहिंतो आणिल्लियाणं बत्तीसाए इब्भवरकण्णगाणं एगदिवसेणं पाणिं गेण्हावेंति।।

10. उस अनीयस कुमार को बाल-अवस्था को पार कर चुका जानकर उसके माता-पिता एक जैसी समवयस्क, समान त्वचा वाली, समान लावण्य, रूप, यौवन और गुणों से युक्त तथा समान इभ्य कुलों से4 आनीत बत्तीस प्रवर इभ्य कन्याओं के साथ एक ही दिन में उसका पाणिग्रहण करवाते हैं।

11. तए णं से नागे गाहावई अणीयसस्स कुमारस्स इमं एयारूवं पीइदाणं दलयइ, तं जहा-बत्तीस हिरण्णकोडीओ जहा महब्बलस्स जाव उप्पिं पासायवरगए फुट्टमाणेहिं मुइंगमत्थएहिं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

11. वह नाग गृहपति अनीयस कुमार को महाबल की भांति इस प्रकार का प्रीतिदान5 देता है जैसे-बत्तीस हिरण्य कोटि यावत् वह अपने प्रवर प्रासाद के उपरितन भाग में उन्नत मृदंगों (वाद्य विशेष) की ध्वनि के साथ भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहार कर रहा है।

12. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहा अरिट्ठनेमी जेणेव भद्दिलपुरे नयरे जेणेव सिरिवणे उज्जाणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। परिसा निग्गया।।

12. उस काल और उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि जहां भद्दिलपुर नगर है, जहां श्रीवन उद्यान है, वहां आए। आकर यथोचित अवग्रह (आवास) को ग्रहण कर संयम और तप से अपने आप को भावित करते हुए विहार कर रहे हैं। परिषद् ने (नगर से) निर्गमन किया।

13. तए णं तस्स अणीयसस्स कुमारस्स तं महाजणसद्दं च जणकलकलं च सुणेत्ता य पासेत्ता य इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था। जहा गोयमे तहा अणगारे जाए, नवरं-सामाइयमाइयाइं चोद्दस-पुव्वाइं अहिज्जइ। बीसं वासाइं परियाओ। सेसं तहेव जाव सेत्तुंजे पव्वए मासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसित्ता सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता जाव केवलवरणाणदंसणं समुप्पाडेत्ता तओ पच्छा सिद्धे।।

13. उस महान् जन शब्द को और महान् जन कोलाहल को सुनकर तथा देखकर उस अनीयस कुमार को इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ। जैसे गौतम (की वक्तव्यता) वैसे अनगार बन गया, इतना विशेष है-सामायिक आदि चौदहपूर्वों6 का अध्ययन किया। उनका श्रामण्य-पर्याय बीस वर्षों का था, शेष वैसे ही यावत् शत्रुञ्जय पर्वत पर मासिकी संलेखना से अपने आपको कृश बनाकर अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन कर यावत् केवल ज्ञान और केवल दर्शन को समुत्पन्न कर उसके पश्‍चात् सिद्ध हुआ।7

14. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं तच्चस्स वग्गस्स पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

14. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के तृतीय वर्ग के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

२-६ अज्झयणाणि : २-६ अध्ययन

मूल

15. एवं जहा अणीयसे। एवं सेसा वि। अज्झयणा एक्कगमा। बत्तीसओ दाओ। वीसं वासा परियाओ। चोद्दस पुव्वा। सेत्तुंजे सिद्धा।

हिन्दी अनुवाद

15. अनीयस कुमार के समान शेष (अनन्त सेन आदि का) वर्णन ज्ञातव्य है। (सारे) अध्ययन एक समान हैं। बत्तीस प्रकार का दहेज। बीस वर्ष श्रामण्य-पर्याय। चौदह पूर्वों का अध्ययन। शत्रुञ्जय पर्वत पर सिद्ध हुए।

सत्तमं अज्झयणं : सारणे

सप्तम अध्ययन : सारण

मूल

सारण-पदं

16. तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवईए नयरीए, जहा पढमे, नवरं-वसुदेवे राया। धारिणी देवी। सीहो सुमिणे। सारणे कुमारे। पण्णासओ दाओ। चोद्दस पुव्वा। वीसं वासा परियाओ। सेसं जहा गोयमस्स जाव सेत्तुंजे सिद्धे।

हिन्दी अनुवाद

सारण पद

16. उस काल और उस समय द्वारका नगरी में, प्रथम अध्ययन की भांति वक्तव्यता। इतना विशेष है-वसुदेव राजा। धारणी देवी। सिंह का स्वप्‍न। सारण कुमार (का जन्म)। पचास प्रकार का दहेज। चौदह पूर्वों का अध्ययन। बीस वर्ष श्रामण्य पर्याय। शेष वर्णन गौतम के समान यावत् शत्रुञ्जय पर्वत पर सिद्ध हुआ।

अट्ठमं अज्झयणं : गए

अष्टम अध्ययन : गज

मूल

उक्खेव-पदं

17. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स तच्चस्स वग्गस्स सत्तमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। अट्ठमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

17. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के तृतीय वर्ग के सातवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है, तो भन्ते! अन्तकृद्दशा के आठवें अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

18. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवईए नयरीए, जहा पढमे जाव अरहा अरिट्ठनेमी समोसढे।।

18. जम्बू! उस काल और उस समय द्वारका नगरी में, प्रथम अध्ययन की भांति वक्तव्यता यावत् अर्हत् अरिष्टनेमि समवसृत हुए।

छण्हं अणगाराणं तव-संकप्प-पदं

19. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतेवासी छ अणगारा भायरो सहोदरा होत्था-सरिसया सरित्तया सरिव्वया नीलुप्पल-गवल-गुलिय-अयसिकुसुमप्प- गासा सिरिवच्छंकिय-वच्छा कुसुम-कुंडलभद्दलया नलकूबरसमाणा।।

छह अनगारों का तप:संकल्प-पद

19. उस काल और उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि के अन्तेवासी छह अनगार सहोदर भाई थे, वे एक जैसे, समान त्वचा वाले और समवयस्क थे। वे नीले उत्पल, भैंसे के सींग और अतसी पुष्प के समान प्रभा वाले थे। उनका वक्ष:स्थल श्रीवत्स से अंकित था। वे कुसुम कुण्डल से शोभित और नल कूबर (कुबेर पुत्र) जैसे लगते थे।8

20. तए णं ते छ अणगारा जं चेव दिवसं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया, तं चेव दिवसं अरहं अरिट्ठणेमिं वंदंति णमंसंति, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामो णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणा जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणा विहरित्तए।। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेह।।

20. वे छह अनगार जिस दिन मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हुए9, उसी दिन अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन- नमस्कार करते हैं। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार बोले-भन्ते! तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होते हुए हम जीवन-पर्यन्त निरन्तर षष्ठ-षष्ठ भक्त तप:कर्म (दो-दो दिन के उपवास) के द्वारा संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार करना चाहते हैं। जैसे सुख हो देवानुप्रियो! प्रतिबन्ध मत करो।10

21. तए णं ते छ अणगारा अरहया अरिट्ठणेमिणा अब्भणुण्णाया समाणा जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणा विहरंति।।

21. वे छहों अनगार अर्हत् अरिष्टनेमि से अभ्यनुज्ञात होते हुए जीवन-पर्यन्त निरन्तर षष्ठ-षष्ठ भक्त तप:कर्म के द्वारा संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं।

छण्हं पि देवईए गिहे पवेस-पदं

22. तए णं ते छ अणगारा अण्णया कयाइ छट्ठक्खमणपारणयंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेंति, बीयाए पोरिसीए झाणं झियायंति, तइयाए पोरिसीए अतुरियमचवलमसंभंता मुहपोत्तियं पडिलेहंति, पडिलेहित्ता भायणवत्थाइं पडिलेहंति, पडिलेहित्ता भायणाइं पमज्जंति, पमज्जित्ता भायणाइं उग्गाहेंति उग्गाहेत्ता जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठनेमिं वंदंति नमंसंति, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामो णं भंते! छट्ठक्खमणस्स पारणए तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणा तिहिं संघाडएहिं बारवईए नयरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडित्तए।।

छहों का देवकी के घर में प्रवेश-पद

22. किसी समय वे छहों अनगार षष्ठ भक्त के पारणक के दिन प्रथम प्रहर में स्वाध्याय करते हैं। दूसरे प्रहर में ध्यान करते हैं। तीसरे प्रहर में अत्वरित-अचपल और असम्भ्रान्त भाव से11 मुखवस्त्र का प्रतिलेखन करते हैं, प्रतिलेखन कर पात्र और वस्त्रों का प्रतिलेखन करते हैं।12 प्रतिलेखन कर पात्रों का प्रमार्जन करते हैं। प्रमार्जन कर पात्र ग्रहण करते हैं। ग्रहण कर जहां अर्हत् अरिष्टनेमि हैं, वहां आते हैं। आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करते हैं। वन्दन नमस्कार कर उन्होंने इस प्रकार कहा-भन्ते! षष्ठ भक्त के पारणक के लिए तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होते हुए हम तीन संघाटकों में विभक्त हो द्वारका नगरी में उच्च, नीच व मध्यम कुलों13 के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या14 के लिए जाना चाहते हैं।

23. तए णं ते छ अणगारा अरहया अरिट्ठणेमिणा अब्भणुण्णाया समाणा अरहं अरिट्ठनेमिं वंदंति नमंसंति, वंदित्ता नमंसित्ता अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतियाओ सहसंब-वणाओ पडिनिक्खमंति, पडि-निक्खमित्ता तिहिं संघाडएहिं अतुरियमचवलमसंभंता जुगंतर-पलोयणाए दिट्ठीए पुरओ रियं सोहेमाणा-सोहेमाणा जेणेव बारवई नयरी तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता बारवईए नयरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियं अडंति।

23. अर्हत् अरिष्टनेमि से अभ्यनुज्ञात होते हुए वे छहों अनगार अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन करते हैं। नमस्कार करते हैं। वन्दन-नमस्कार कर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास से सहस्राम्र वन से प्रतिनिष्क्रमण करते हैं। प्रतिनिष्क्रमण कर वे तीन संघाटकों में विभक्त होकर अत्वरित, चपलता और सम्भ्रम रहित होकर युग प्रमाण भूमि को देखने वाली दृष्टि15 से ईर्या16 का शोधन करते हुए, शोधन करते हुए जहां द्वारका नगरी है, वहां आते हैं। वहां आकर द्वारका नगरी के उच्च, नीच व मध्यम कुलों के घरों में सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमते हैं।

24. तत्थ णं एगे संघाडए बारवईए नयरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे वसुदेवस्स रण्णो देवईए देवीए गेहे अणुप्पविट्ठे।।

24. द्वारका नगरी के उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमता हुआ एक संघाटक वसुदेव राजा की देवी देवकी के घर में अनुप्रविष्ट हुआ।

25. तए णं सा देवई देवी ते अणगारे एज्जमाणे पासइ, पासित्ता हट्ठ-तुट्ठचित्तमाणंदिया पीइमणा परमसोमणस्सिया हरिसवस-विसप्पमाणहियया आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठ पदाइं अणुगच्छइ, तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव भत्तघरए तेणेव उवागया सीहकेसराणं मोयगाणं थालं भरेइ, ते अणगारे पडिलाभेइ, वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता पडिविसज्जेइ।।

25. वह देवकी देवी उन अनगारों को आते हुए देखती है, देखकर हृष्ट-तुष्ट चित्तवाली, आनन्दित, प्रीतिपूर्ण मन वाली, परम सौमनस्य युक्त और हर्ष से विकस्वर हृदय वाली होकर17 आसन से उठती है। उठकर सात-आठ कदम आगे आती है, दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करती है, प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करती है, वंदन- नमस्कार कर जहां भोजनगृह है, वहां आती है। वहां आकर सिंहकेसर मोदकों18 से थाल भरती है। उन अनगारों को प्रतिलाभित करती है। उन्हें वन्दन- नमस्कार करती है। वन्दन-नमस्कार कर प्रतिविसर्जित करती है।

26. तयाणंतरं च णं दोच्चे संघाडए बारवईए नयरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे वसुदेवस्स रण्णो देवईए देवीए गेहे अणुप्पविट्ठे।।

26. तदनन्तर द्वारका नगरी के उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमता हुआ दूसरा संघाटक वसुदेव राजा की देवी देवकी के घर में अनुप्रविष्ट हुआ।

27. तए णं सा देवई देवी ते अणगारे एज्जमाणे पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठा आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठ पदाइं अणुगच्छइ, तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव भत्तघरए तेणेव उवागया सीहकेसराण मोयगाणं थालं भरेइ, ते अणगारे पडिलाभेइ, वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता पडिविसज्जेइ।।

27. वह देवकी देवी उन अनगारों को आते हुए देखती है। देखकर हृष्ट-तुष्ट होकर आसन से उठती है। उठकर सात-आठ कदम आगे आती है। दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करती है, प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर जहां भोजनगृह है, वहां आती है। वहां आकर सिंहकेसर मोदकों से थाल भरती है। उन अनगारों को प्रतिलाभित करती है। उन्हें वंदन-नमस्कार करती है। वंदन-नमस्कार कर प्रतिविसर्जित करती है।

28. तयाणंतरं च णं तच्चे संघाडए बारवईए नगरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे वसुदेवस्स रण्णो देवईए देवीए गेहे अणुप्पविट्ठे।।

28. तदनन्तर द्वारका नगरी के उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमता हुआ तीसरा संघाटक वसुदेव राजा की देवी देवकी के घर में अनुप्रविष्ट हुआ।

देवईए पुणरागमणसंका-पदं

29. तए णं सा देवई देवी ते अणगारे एज्जमाणे पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठा आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठ पदाइं अणुगच्छइ, तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव भत्तघरए तेणेव उवागया सीहकेसराणं मोयगाणं थालं भरेइ, ते अणगारे पडिलाभेइ, पडिलाभेत्ता एवं वयासी-किण्णं देवाणुप्पिया! कण्हस्स वासुदेवस्स इमीसे बारवईए नयरीए नवजोयणवित्थिण्णाए जाव पच्चक्खं देवलोगभूयाए समणा निग्गंथा उच्चनीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणा भत्तपाणं नो लभंति, जण्णं ताइं चेव कुलाइं भत्तपाणाए भुज्जो-भुज्जो अणुप्पविसंति?

देवकी का पुनरागमन शंका-पद

29. वह देवकी देवी उन अनगारों को आते हुए देखती है, देखकर हृष्ट-तुष्ट होकर आसन से उठती है। उठकर सात-आठ कदम आगे आती है। दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करती है, प्रदक्षिणा कर वंदन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर जहां भोजनगृह है वहां आती है, वहां आकर सिंहकेसर मोदकों से थाल भरती है। उन अनगारों को प्रतिलाभित करती है। प्रतिलाभित कर इस प्रकार बोली-देवानुप्रियो! क्या वासुदेव कृष्ण की नौ योजन विस्तीर्ण19 यावत् प्रत्यक्ष देवलोक तुल्य इस द्वारका नगरी में उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमते हुए श्रमण-निर्ग्रन्थों को भक्तपान नहीं मिलता जो कि भक्तपान के लिए उन्हीं कुलों में वे बार-बार अनुप्रवेश करते हैं?

संका-समाधाण-पदं

30. तए णं ते अणगारा देवइं देविं एवं वयासीˆनो खलु देवाणुप्पिए! कण्हस्स वासुदेवस्स इमीसे बारवईए नयरीए जाव देवलोगभूयाए समणा निग्गंथा उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणा भत्तपाणं णो लभंति, णो चेव णं ताइं चेव कुलाइं दोच्चं पि तच्चं पि भत्तपाणाए अणुपविसंति।

शंका-समाधान-पद

30. वे अनगार देवकी देवी से इस प्रकार बोले-देवानुप्रिये! वासुदेव कृष्ण की देवलोक तुल्य इस द्वारका नगरी में यावत् उच्च, नीच व मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षा के लिए घूमते हुए श्रमण निर्ग्रन्थों को भक्तपान नहीं मिलता (ऐसी बात नहीं हैं)। न ही वे भक्तपान के लिए उन्हीं कुलों में दूसरी बार, तीसरी बार प्रवेश करते हैं।

एवं खलु देवाणुप्पिए! अम्हे भद्दिलपुरे नगरे नागस्स गाहावइस्स पुत्ता सुलसाए भारियाए अत्तया छ भायरो सहोदरा सरिसया सरित्तया सरिव्वया नीलुप्पल-गवल-गुलिय-अयसिकुसुमप्पगासा सिरिवच्छंकिय- वच्छा कुसुम-कुंडलभद्दलया नलकूबर-समाणा अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मं सोच्चा संसारभउव्विग्गा भीया जम्मणमरणाणं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया।

देवानुप्रिये! हम भद्दिलपुर नगर के नाग गृहपति के पुत्र, सुलसा भार्या के आत्मज छह सहोदर भाई हैं। हम एक जैसे, समान त्वचा वाले और समवयस्क हैं। हम नीलोत्पल भैंसे के सींग और अतसी-पुष्प के समान प्रभा वाले हैं। हमारे वक्ष पर श्रीवत्स अंकित है। हम कुसुम कुण्डल से भद्र और नलकूबर जैसे लगते हैं। हम अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म सुनकर संसार के भय से उद्विग्‍न और जन्म-मरण (की परम्परा) से भीत (उनके पास) मुण्ड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो गए।

तए णं अम्हे जं चेव दिवसं पव्वइआ तं चेव दिवसं अरहं अरिट्ठनेमिं वंदामो नमंसामो, इमं एयारूवं अभिग्गहं ओगिण्हामो-इच्छामो णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणा जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणा विहरित्तए। अहासुहं।।

हम जिस दिन प्रव्रजित हुए उसी दिन अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन करते हैं। नमस्कार करते हैं और इस प्रकार का यह अभिग्रह स्वीकार करते हैं। भन्ते! हम तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होते हुए यावज्जीवन निरन्तर षष्ठ-षष्ठ भक्त तप:कर्म के द्वारा संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार करना चाहते हैं। (भगवान ने कहा-तुम्हें) जैसा सुख हो।

तए णं अम्हे अरहया अरिट्ठणेमिणा अब्भणुण्णाया समाणा जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं जाव विहरामो। तं अम्हे अज्ज छट्ठक्खमणपारणयंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेत्ता, बीयाए पोरिसीए झाणं झियाइत्ता, तइयाए पोरिसीए अरहया अरिट्ठनेमिणा अब्भणुण्णाया समाणा तिहिं संघाडएहिं बारवईए नयरीए उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणा तव गेहं अणुप्पविट्ठा। तं णो खलु देवाणुप्पिए! ते चेव णं अम्हे। अम्हे णं अण्णे-देवइं देविं एवं वदंति, वदित्ता जामेव दिसं पाउब्भया तामेव दिसं पडिगया।।

तदनन्तर हम अर्हत् अरिष्टनेमि से अभ्यनुज्ञात होते हुए जीवन पर्यन्त षष्ठ-षष्ठ तप करते हुए यावत् विहार कर रहे हैं। इसलिए हम आज षष्ठ तप के पारणक के दिन पहले प्रहर में स्वाध्याय करके, दूसरे प्रहर में ध्यान करके, तीसरे प्रहर में अर्हत् अरिष्टनेमि से अभ्यनुज्ञात होते हुए तीन संघाटकों में विभक्त हो द्वारका नगरी में उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमते हुए तुम्हारे घर आए हैं। इसलिए देवानुप्रिय! हम वे ही नहीं हैं। हम अन्य हैं-देवकी देवी से ऐसा कहते हैं। ऐसा कहकर वे जिस दिशा से आए थे, उसी दिशा में चले गये।

पुत्त-बोह-पदं

31. तए णं तीसे देवईए देवीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे-एवं खलु अहं पोलासपुरे नयरे अतिमुत्तेणं कुमारसमणेणं बालत्तणे वागरिआ-तुमण्णं देवाणुप्पिए! अट्ठ पुत्ते पयाइस्ससि सरिसए जाव नलकूबर-समाणे, नो चेव णं भरहे वासे अण्णाओ अम्मयाओ तारिसए पुत्ते पयाइस्संति। तं णं मिच्छा। इमं णं पच्चक्खमेव दिस्सइ-भरहे वासे अण्णाओ वि अम्मयाओ खलु एरिसए पुत्ते पयायाओ। तं गच्छामि णं अरहं अरिट्ठणेमिं वंदामि, वंदित्ता इमं च णं एयारूवं वागरणं पुच्छिस्सामीत्ति कट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी-खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! धम्मियं जाणप्पवरं जुत्तामेव उवट्ठवेह। ते वि तहेव उवट्ठवेंति। जहा देवाणंदा जाव पज्जुवासइ।।

पुत्र-बोध-पद

31. उस देवकी देवी के मन में इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ-पोलासपुर नगर में कुमारश्रमण अतिमुक्त20 ने बचपन में मुझको कहा था-“हे देवानुप्रिये! तुम एक समान यावत् नलकूबर के समान आठ पुत्र उत्पन्न करोगी। इस भरत वर्ष (भरत क्षेत्र) में अन्य माताएं उस प्रकार के पुत्र उत्पन्न नहीं करेंगी।” वह बात मिथ्या है। यह प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है-भरत वर्ष में अन्य माताओं ने भी उस प्रकार के पुत्र पैदा किए हैं। “मैं अर्हत् अरिष्टनेमि के पास जाती हूं। उन्हें वन्दना करती हूं। वन्दना करके इस प्रकार का व्याकरण (प्रश्‍न) पूछूंगी। यह चिन्तन करके ऐसी संप्रेक्षा करती है, संप्रेक्षा कर कौटुम्बिक पुरुषों21 को बुलाती है। बुलाकर उन्हें इस प्रकार कहा-हे देवानुप्रियो! शीघ्र ही धार्मिक श्रेष्ठ यान22 को जोतकर उपस्थित करो। वे कौटुम्बिक पुरुष कथनानुसार उपस्थित करते हैं। देवानन्दा की भांति यावत् पर्युपासना करती है।23

32. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी देवइं देविं एवं वयासी-से नूणं तव देवई! इमे छ अणगारे पासित्ता अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णेˆएवं खलु अहं पोलासपुरे नयरे अइमुत्तेणं कुमारसमणेणं बालत्तणे वागरिआ तं चेव जाव निग्गच्छित्ता मम अंतियं हव्वमागया। से नूणं देवई! अट्ठे समट्ठे? हंता अत्थि।।

32. उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि ने देवकी देवी को इस प्रकार कहा-हे देवकी! तुम्हारे मन में इन छह अनगारों को देखकर इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-पौलासपुर नगर में कुमारश्रमण अतिमुक्तक ने बचपन में मुझको कहा था, वह यावत् तुम (अपने महल से) निर्गमन करके मेरे पास शीघ्र आई हो। देवकी! क्या यह अर्थ समर्थ है? हां, है।

33. एवं खलु देवाणुप्पिए! तेणं कालेणं तेणं समएणं भद्दिलपुरे नयरे नागे नामं गाहावई परिवसइ-अड्ढे।।

33. हे देवानुप्रिये! इस प्रकार उस काल और उस समय भद्दिलपुर नामक नगर में नाग नाम का गृहपति रहता है-(वह) ऋद्धि सम्पन्न है।

34. तस्स णं नागस्स गाहावइस्स सुलसा नामं भारिया होत्था।

34. उस नाग गृहपति के सुलसा नाम की भार्या थी।

35. तए णं सा सुलसा गाहावइणी बालत्तणे चेव नेमित्तिएणं वागरिया-एस णं दारिया णिंदू भविस्सइ।।

35. एक बार उस सुलसा गृहस्वामिनी को बचपन में नैमित्तिक ने24 कहा-यह बालिका मृत बच्चों को जन्म देने वाली होगी।

36. तए णं सा सुलसा बालप्पभिइं चेव हरिणेगमेसिस्स पडिमं करेइ, करेत्ता कल्लाकल्लिं ण्हाया कयबलिकम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता उल्ल- पडसाडया महरिहं पुप्फच्चणं करेइ, करेत्ता जण्णुपायपडिया पणामं करेइ, करेत्ता तओ पच्छा आहारेइ वा नीहारेइ वा चरइ वा।।

36. वह सुलसा बचपन से ही हरिनैगमेषी की प्रतिमा करती। प्रतिमा करके प्रतिदिन स्‍नान करती। बलिकर्म करती और कौतुक मंगल प्रायश्‍चित्त करके25 आर्द्र शाटिका (गीली साड़ी)26 में महान अर्हता वाले पुष्पों से प्रतिमा की अर्चना करती। अर्चना करके जानु (घुटनों) के बल बैठ प्रणाम करती।27 प्रणाम करके उसके पश्‍चात् आहार करती, नीहार करती और विचरण करती।

37. तए णं तीसे सुलसाए गाहावइणीए भत्तिबहुमाणसुस्सूसाए हरिणेगमेसी देवे आराहिए यावि होत्था।।

37. उस समय उस सुलसा गृहस्वामिनी की भक्ति, बहुमान और शुश्रूषा से हरिनैगमेषी देव आराधित हो गया।

38. तए णं से हरिणेगमेसी देवे सुलसाए गाहावइणीए अणुकंपणट्ठयाए सुलसं गाहावइणिं तुमं च दो वि समउउयाओ करेइ।।

38. उस हरिनैगमेषी देव ने सुलसा गृहस्वामिनी की अनुकम्पा के लिए28 सुलसा गृहस्वामिनी और तुम्हें समान ऋतुकाल वाली29 कर देता है।

39. तए णं तुब्भे दो वि समामेव गब्भे गिण्हह, समामेव गब्भे परिवहह, समामेव दारए पयायह।।

39. तुम दोनों समान समय में ही गर्भ ग्रहण (धारण) करती हो। समान समय में गर्भ का परिवहन करती हो और समान समय में बच्चे को जन्म देती हो।

40. तए णं सा सुलसा गाहावइणी विणिहायमावण्णे दारए पयायइ।।

40. उस समय सुलसा गृहस्वामिनी मृत बच्चों को जन्म देती है।

41. तए णं से हरिणेगमेसी देवे सुलसाए गाहावइणीए अणुकंपणट्ठयाए विणिहायमावण्णे दारए करयल-संपुडेणं गेण्हइ, गेण्हित्ता तव अंतियं साहरइ। तं समयं च णं तुमं पि नवण्हं मासाणं सुकुमालदारए पसवसि। जे वि य णं देवाणुप्पिए! तव पुत्ता ते वि य तव अंतिआओ करयल-संपुडेणं गेण्हइ, गेण्हित्ता सुलसाए गाहावइणीए अंतिए साहरइ। तं तव चेव णं देवई! एए पुत्ता। णो सुलसाए गाहावइणीए।।

41. तब वह हरिनैगमेषी देव30 सुलसा गृहस्वामिनी की अनुकम्पा के लिए मृत बच्चे को करतल-सम्पुट (हथेली) में ग्रहण करता है, ग्रहण करके तुम्हारे पास रखता है। उसी समय तुम भी नव मास के सुकुमार बच्चे को जन्म देती हो। देवानुप्रिये! तुम्हारे द्वारा जो पुत्र उत्पन्न होते हैं, उन पुत्रों को वह देव तुम्हारे पास से करतल-सम्पुट से ग्रहण करता है, ग्रहण करके सुलसा गृहस्वामिनी के पास रख देता है। हे देवकी! इसलिए ये पुत्र तुम्हारे ही हैं, सुलसा गृहस्वामिनी के नहीं।

देवईए-हरिस-पदं

42. तए णं सा देवई देवी अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठ-चित्तमाणंदिया पीइमणा परमसोमणस्सिया हरिसवसविसप्पमाण-हियया अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव ते छ अणगारा तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता ते छप्पि अणगारे वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता आगयपण्हया पप्पुयलोयणा कंचुयपरिक्खित्तया दरियवलय-बाहा धाराहय-कलंब-पुप्फगं विव समूससिय-रोमकूवा ते छप्पि अणगारे अणिमिसाए दिट्ठीए पेहमाणी-पेहमाणी सुचिरं निरिक्खइ, निरिक्खित्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव अरहा अरिट्ठणेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठणेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता तमेव धम्मियं जाणप्पवरं दुरुहइ, दुरुहित्ता जेणेव बारवई नयरी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता बारवइं नयरिं अणुप्पविसइ, अणुप्पविसित्ता जेणेव सए गिहे जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला तेणेव उवागया, धम्मियाओ जाणप्पवराओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता जेणेव सए वासघरे जेणेव सए सयणिज्जे तेणेव उवागया सयंसि सयणिज्जंसि निसीयइ।।

देवकी का हर्ष पद

42. तब वह देवकी देवी अर्हत् अरिष्टनेमि के पास इस अर्थ को सुनकर हृष्ट-तुष्ट चित्त वाली, आनन्दित, प्रीतिपूर्ण मन वाली, परम सौमनस्ययुक्त और हर्ष से विकस्वर हृदय वाली होकर अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन करती है, नमस्कार करती है। वन्दन-नमस्कार करके जहां वे छह अनगार हैं, वहां आती है। आकर उन छहों अनगारों को वन्दन करती है, नमस्कार करती है। वन्दन करके, नमस्कार करके (वह देवकी देवी जिसके) स्तनों से दूध की धारा बह चली। आंखों से हर्ष के आंसू बहने लगे। हर्ष के अतिरेक से कंचुकी के बंधन टूट गए। बाजू बंध टूट गए। उसके रोमकूप (मेघ की) धारा से आहत कदम्ब पुष्प की भांति समुच्छ्वसित हो उठे। (इस प्रकार की स्थिति वाली देवकी देवी) उन छहों अनगारों को अनिमेष दृष्टि से देखती हुई-देखती हुई चिरकाल तक निहारती है। निहारकर उन्हें वन्दन करती है, नमस्कार करती है। वन्दन-नमस्कार कर जहां अर्हत् अरिष्टनेमि हैं, वहां आती है। वहां आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को तीन बार दायीं ओर से प्रारम्भ कर प्रदक्षिणा करती है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करती है। वन्दन-नमस्कार कर उसी धार्मिक श्रेष्ठ यान में बैठती है। बैठकर जहां द्वारका नगरी है, वहां आती है। आकर द्वारका नगरी में प्रवेश करती है। प्रवेश कर जहां स्वयं का गृह है, जहां बाहिरिका उपस्थानशाला है, वहां आई। धार्मिक श्रेष्ठ यान से नीचे उतरती है। उतरकर जहां स्वयं का वासगृह है, जहां स्वयं का शयनीय है, वहां आई और स्वयं के शयनीय पर बैठ जाती है।31

देवईए पुत्ताभिलासा-पदं

43. तए णं तीसे देवईए देवीए अयं अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे-एवं खलु अहं सरिसए जाव नलकूबरसमाणे सत्त पुत्ते पयाया, नो चेव णं मए एगस्स वि बालत्तणए समणुब्भूए। एस वि य णं कण्हे वासुदेवे छण्हं-छण्हं मासाणं ममं अंतियं पायवंदए हव्वमागच्छइ। तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, पुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयलक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, जासिं मण्णे णियग-कुच्छि-संभूयाइं थणदुद्ध-लुद्धयाइं महुर-समुल्लावयाइं मम्मण-पजंपियाइं थणमूला कक्खदेसभागं अभिसरमाणाइं मुद्धयाइं पुणो य कोमलकमलोवमेहिं हत्थेहिं गिण्हिऊण उच्छंगे णिवेसियाइं देंति समुल्लावए सुमहुरे पुणो-पुणो मंजुलप्पभणिए। अहं णं अधण्णा अपुण्णा अकयपुण्णा अकय-लक्खणा एत्तो एक्कतरमवि ण पत्ता-ओहयमणसंकप्पा करयल -पल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया झियायइ।।

देवकी का पुत्राभिलाषाˆपद

43. तब उस देवकी देवी के इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-इस प्रकार मैंने सदृश यावत् नलकूबर के समान सात पुत्रों को उत्पन्न किया। मैंने एक बालक के भी बचपन का अनुभव नहीं किया। यह वासुदेव कृष्ण भी छह-छह मास से मेरे पास चरण-वंदन करने आता है। इसलिए धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, जो अपनी कुक्षि से उत्पन्न, अपने स्तन के दूध में लुब्ध, मीठी बोली बोलते, तुतलाते और स्तनमूल से बगल की ओर सरकते मुग्ध बच्चे स्तन पान करते हैं और माताएं अपने कमल जैसे कोमल हाथों से उन्हें खींचकर अपनी गोद में बिठाती हैं। तथा पुन:-पुन: प्रिय, सुमधुर और मंजुल बोलों वाली लोरियां देती हैं। इस दृष्टि से मैं अधन्या, अपुण्या, अकृतपुण्या32, अकृतलक्षणा हूं कि इनमें से एक भी मुझे प्राप्त नहीं है। ऐसा मन में संकल्प करती हुई भग्‍न हृदय हो करतल पर मुख रखकर आर्त्तध्यान में संलग्‍न होे जाती है।33

कण्हस्स चिंताकारणपुच्छा-पदं

44. इमं च णं कण्हे वासुदेवे ण्हाए कयबलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते सव्वालंकारविभूसिए देवईए देवीए पायवंदए हव्वमागच्छइ।।

कृष्ण का चिन्ताकारणपृच्छा-पद

44. इधर वासुदेव कृष्ण स्‍नान, बलिकर्म, कौतुक-मंगल रूप प्रायश्‍चित्त कर, सब प्रकार के अलंकारों से विभूषित हो, देवकी देवी को पाद-वन्दन के लिए आता है।

45. तए णं से कण्हे वासुदेवे देवइं देविं पासइ, पासित्ता देवईए देवीए पायग्गहणं करेइ, करेत्ता देवइं देविं एवं वयासी-अण्णया णं अम्मो! तुब्भे ममं पासेत्ता हट्ठतुट्ठा जाव भवह, किण्णं अम्मो! अज्ज तुब्भे ओहयमणसंकप्पा जाव झियायह?

45. तब वह वासुदेव कृष्ण देवकी देवी को देखता है। देखकर देवकी देवी के चरण-स्पर्श करता है। करके देवकी देवी को इस प्रकार कहा-किसी समय हे मां! तुम मुझे देखकर हृष्ट-तुष्ट यावत् होती हो। मां! क्या आज तुम भग्‍नहृदय यावत् चिन्तामग्‍न हो?

देवईए चिंताकारण-निवेदण-पदं

46. तए णं सा देवई देवी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-एवं खलु अहं पुत्ता! सरिसए जाव नलकूबर-समाणे सत्त पुत्ते पयाया, नो चेव णं मए एगस्स वि बालत्तणे अणुब्भूए। तुमं पि य णं पुत्ता! छण्हं-छण्हं मासाणं ममं अंतियं पायवंदए हव्वमागच्छसि। तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव झियामि।

देवकी का चिन्ताकारण-निवेदन-पद

46. उस देवकी देवी ने कृष्ण वासुदेव को इस प्रकार कहा-हे पुत्र! मैंने इस प्रकार सदृश यावत् नलकूबर के समान सात पुत्रों को उत्पन्न किया। मैंने एक पुत्र के भी बचपन का अनुभव नहीं किया। हे पुत्र! तुम भी मेरे पाद-वन्दन के लिए छह-छह महीनों बाद आते हो। इसलिए धन्य हैं वे माताएं यावत् मैं चिन्तामग्‍न हूं।

कण्हस्स देवाराहण-पदं

47. तए णं से कण्हे वासुदेवे देवइं देविं एवं वयासी-मा णं तुब्भे अम्मो! ओहयमणसंकप्पा जाव झियायह। अहण्णं तहा घत्तिस्सामि जहा णं ममं सहोदरे कणीयसे भाउए भविस्सति त्ति कट्टु देवइं देविं ताहिं इट्ठाहिं वग्गूहिं समासासेइ। तओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव पोसहसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पोसहसालं पमज्जइ, उच्चारपासवणभूमिं पडिलेहेइ, दब्भसंथारगं दुरुहइ, दुरुहित्ता अट्ठमभत्तं पगिण्हइ, पगिण्हित्ता पोसहसालाए पोसहिए बंभयारी हरि-णेगमेसिं देवं मणसीकरेमाणे-मणसीकरेमाणे चिट्ठइ।।

कृष्ण का देवाराधन-पद

47. उस वासुदेव कृष्ण ने देवकी देवी को इस प्रकार कहा-‘मां! तुम भग्‍न मन: संकल्प वाली यावत् चिन्तामग्‍न मत हो। मैं वैसा प्रयोग करूंगा, जिससे मेरा छोटा सहोदर (सगा) भाई होगा।” ऐसा करके देवकी देवी को इष्टवाणी से आश्‍वासन देता है। उसके पश्‍चात् वहां से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां पौषधशाला34 है, वहां आता है। आकर पौषधशाला का प्रमार्जन करता है। उच्चार-प्रस्रवणभूमि की प्रतिलेखना करता है। दर्भ (डाभ) के बिछौने पर बैठता है। बैठकर अष्टम भक्त (तेला) ग्रहण करता है। ग्रहणकर पौषधशाला में पौषध-संलग्‍न हो ब्रह्मचारी के रूप में हरिनैगमेषी देव के साथ सतत मानसिक तादात्म्य स्थापित करता हुआ35-करता हुआ ठहरता है।

48. तए णं तस्स कण्हस्स वासुदेवस्स अट्ठमभत्ते परिणममाणे हरिणेगमेसिस्स देवस्स आसणं चलइ जाव अहं इहं हव्वमागए। संदिसाहि णं देवाणुप्पिया! किं करेमि? किं दलयामि? किं पयच्छामि? किं वा ते हियइच्छियं?

48. उस वासुदेव कृष्ण के अष्टम भक्त परिणत होने पर हरिनैगमेषी देव का आसन चलित होता है यावत् (देव आकर बोला) मैं शीघ्र आया हूं। हे देवानुप्रिय! आदेश दो। क्या करूं? क्या दूं? क्या उपहृत करूं?36 तुम अन्तर्मन से क्या चाहते हो?

49. तए णं से कण्हे वासुदेवे तं हरि-णेगमेसिं देवं अंतलिक्खपडिवण्णं पासित्ता हट्ठतुट्ठे पोसहं पारेइ, पारेत्ता करयलपरिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी-इच्छामि णं देवाणुप्पिया! सहोदरं कणीयसं भाउयं विदिण्णं।।

49. उस वासुदेव कृष्ण ने अन्तरिक्ष में अवस्थित हरिनैगमेषी देव को देखकर हृष्ट-तुष्ट हो पौषध सम्पन्न किया। दोनों हाथों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर (कृष्ण ने) कहा-हे देवानुप्रिय! मैं चाहता हूं (कि तुम) मुझे सहोदर छोटा भाई दो।

50. तए णं से हरिणेगमेसी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-होहिइ णं देवाणुप्पिया! तव देवलोयचुए सहोदरे कणीयसे भाउए। से णं उम्मुक्कबालभावे विण्णयपरिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतियं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्सइ-कण्हं वासुदेवं दोच्चं पि तच्चं पि एवं वदइ, वदित्ता जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए।

50. उस हरिनैगमेषी देव ने वासुदेव कृष्ण को कहा-‘देवानुप्रिय! देवलोक से च्युत देव तुम्हारा सहोदर छोटा भाई होगा। वह बचपन बीतने पर विज्ञ और कला का पारगामी बन, यौवन को प्राप्त हो, अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होगा-इस प्रकार वह देव वासुदेव कृष्ण को दूसरी बार भी तीसरी बार भी इस प्रकार कहता है, कहकर जिस दिशा से आया था, उसी दिशा में चला गया।

कण्हेण देवईए आसासण-पदं

51. तए णं से कण्हे वासुदेवे पोसहसालाओ पडिणिवत्तइ, पडिणिवत्तित्ता जेणेव देवई देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता देवईए देवीए पायग्गहणं करेइ, करेत्ता एवं वयासी-होहिइ णं अम्मो! मम सहोदरे कणीयसे भाउए त्ति कट्टु देवइं देविं ताहिं इट्ठाहिं कंताइं पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं वग्गूहिं आसासेइ, आसासेत्ता जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए।।

कृष्ण द्वारा देवकी के लिए आश्‍वासन पद

51. तब वह वासुदेव कृष्ण पौषधशाला से लौटता हैे। लौटकर जहां देवकी देवी है, वहां आता है। वहां आकर देवकी देवी का चरणस्पर्श करता है। चरणस्पर्श करके देवकी देवी को इस प्रकार कहा-‘मां! मेरा सहोदर छोटा भाई होगा।’ ऐसा करके वासुदेव कृष्ण देवकी देवी को उन इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोरम37 वाणी से आश्‍वस्त करता है। आश्‍वस्त करके जिस दिशा से आया, उसी दिशा में चला गया।

गयसुकुमालस्स जम्म-पदं

52. तए णं सा देवई देवी अण्णया कयाइं तंसि तारिसगंसि वासघरंसि जाव सीहं सुमिणे पासित्ता पडिबुद्धा जाव गब्भं परिवहइ।।

गजसुकुमाल का जन्म-पद

52. तब वह देवकी देवी कभी, किसी समय अपने विशिष्ट प्रासाद में यावत् स्वप्‍न में सिंह को देखकर जाग उठी। यावत् गर्भ का परिवहन करती है।38

53. तए णं सा देवई देवी नवण्हं मासाणं जासुमण-रत्तबंधुजीवय-लक्खारस -सरसपारिजातक-तरुणदिवायर-समप्पभं सव्वणयणकंत-सुकुमालपाणिपायं जाव सुरूवं गयतालुसमाणं दारयं पयाया। जम्मणं जहा मेहकुमारे जाव जम्हा णं अम्हं इमे दारए गयतालुसमाणे, तं होउ णं अम्हं एयस्स दारगस्स नामधेज्जे गयसुकुमाले।।

53. उस देवकी देवी ने (गर्भस्थ शिशु के) नौ मास पूर्ण होने पर जपा कुसुम39, लाल दुपहरिया40, लाक्षारस41, सरसपारिजातक42, तरुण दिनकर के समान प्रभा वाला, सबकी आंखों के लिए कान्त, सुकुमार हाथ पांव वाला यावत् सुरूप, गज के तालु के समान (सुकोमल) पुत्र उत्पन्न किया। जन्म मेघकुमार की भांति (ज्ञातव्य है) यावत् जैसे यह हमारा पुत्र गज के तालु के समान है इसलिए हमारे इस पुत्र का नाम गजसुकुमाल हो।

54. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो नामं कयं-गयसुकुमालो त्ति। सेसं जहा मेहे जाव अलं भोगसमत्थे जाए यावि होत्था।।

54. तब माता-पिता ने उस बालक का नाम किया-गजसुकुमाल। शेष वक्तव्यता मेघ की भांति यावत् पूर्ण भोग भोेगने में समर्थ हो गया।43

सोमिलधूयाए कण्णंतेउर-पक्खेव-पदं

55. तत्थ णं बारवईए नयरीए सोमिले नाम माहणे परिवसइ-अड्ढे। रिउव्वेय जाव बंभण्णएसु य सत्थेसु सुपरिणिट्ठिए यावि होत्था।।

सोमिल की कन्या का कन्यान्त:पुर प्रक्षेप पद

55. वहां द्वारका नगरी में सोमिल नामक ब्राह्मण रहता था। वह ऋद्धि सम्पन्न था। ऋग्वेद यावत् ब्राह्मण संबंधी शास्त्रों में सुपरिनिष्ठित (पारंगत) था।44

56. तस्स सोमिल-माहणस्स सोमसिरी नामं माहणी होत्था-सूमाल-पाणिपाया।।

56. उस सोमिल ब्राह्मण के सोमश्री नामक ब्राह्मणी थी-वह सुकुमार हाथ पांव वाली थी।

57. तस्स णं सोमिलस्स धूया सोमसिरीए माहणीए अत्तया सोमा नामं दारिया होत्था-सूमाल-पाणिपाया जाव सुरूवा, रूवेणं जोव्वणेणं लावण्णेणं उक्किट्ठा उक्किट्ठसरीरा यावि होत्था।।

57. उस सोमिल की पुत्री और सोमश्री ब्राह्मणी की आत्मजा सोमा नामक पुत्री थी। वह सुकुमार हाथ पांव वाली यावत् सुरूप, रूप-यौवन लावण्य से उत्कृष्ट और उत्कृष्ट शरीर वाली थी।

58. तए णं सा सोमा दारिया अण्णया कयाइ ण्हाया जाव विभूसिया, बहूहिं खुज्जाहिं जाव महत्तरविंद-परिक्खित्ता सयाओ गिहाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव रायमग्गे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता रायमग्गंसि कणगतिंदूसएणं कीलमाणी चिट्ठइ।।

58. उस सोमा बालिका ने कभी किसी समय स्‍नान किया। यावत् वह विभूषित हुई। बहुत सी कुब्जा दासी यावत् अनेक दासियों से परिवृत होकर अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण करती है। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां राजमार्ग है, वहां आती है। आकर राजमार्ग पर स्वर्ण की कंदुक (गेंद) से क्रीडा कर रही है।

59. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहा अरिट्ठनेमी समोसढे। परिसा निग्गया।।

59. उस काल और उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।

60. तए णं से कण्हे वासुदेवे इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे ण्हाए जाव विभूसिए गयसुकुमालेणं कुमारेणं सद्धिं हत्थिखंधवरगए सकोरेंट-मल्लदामेणं छत्तेणं धरिज्जमाणेणं सेयवरचामराहिं उद्धुव्वमाणीहिं बारवईए नयरीए मज्झंमज्झेणं अरहओ अरिट्ठणेमिस्स पायवंदए निग्गच्छमाणे सोमं दारियं पासइ, पासित्ता सोमाए दारियाए रूवेण य जोव्वणेण य लावण्णेण य जायविम्हए कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी-गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सोमिलं माहणं जायित्ता सोमं दारियं गेण्हह, गेण्हित्ता कण्णंतेउरंसि पक्खिवह। तए णं एसा गयसुकुमालस्स कुमारस्स भारिया भविस्सइ। तए णं कोडुंबियपुरिसा तहेव पक्खिवंति।।

60. तत्पश्‍चात् वासुदेव कृष्ण को इस बात (आगमन) का पता चला। उसने स्‍नान किया। यावत् अलंकृत होकर कुमार गजसुकुमाल के साथ प्रवर हस्तिस्कन्ध पर आरूढ़ हो, कटसरैया के फूलों से बनी हुई मालाओं से युक्त छत्र धारण किया और प्रवर श्‍वेत चामरों से वीजित होता हुआ, द्वारका नगरी के बीचोबीच होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि को पाद-वन्दन के लिए जाते हुए (कृष्ण) सोमा बालिका को देखता है। देखकर सोमा बालिका के रूप और यौवन तथा लावण्य पर उसे विस्मय उत्पन्न हुआ। विस्मय के साथ कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाता है। बुलाकर इस प्रकार कहा-देवानुप्रिये! तुम जाओ! सोमिल ब्राह्मण से याचना करके सोमा बालिका को ले लो और लेकर उसे कन्याओं के अन्त:पुर में45 छोड़ दो। वह गजसुकुमाल कुमार की भार्या होगी। वे कौटुम्बिक पुरुष उसे (कथनानुसार अन्त:पुर में) रख देते हैं।

61. तए णं से कण्हे वासुदेवे बारवईए नयरीए मज्झमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव सहसंबवणे उज्जाणे जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठनेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता अरहओ अरिट्ठनेमिस्स नच्चासन्ने नाइदूरे सुस्सूसमाणे नमंसमाणे पंजलिउडे अभिमुहे विणएणं पज्जुवासइ।।

61. तब वह वासुदेव कृष्ण द्वारका नगरी के बीचोबीच जाता है। जाकर जहां सहस्राम्रवन उद्यान है, जहां अर्हत् अरिष्टनेमि है, वहां आता है। आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को तीन बार दायीं ओर से प्रारम्भ कर प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर अर्हत् अरिष्टनेमि के न अति निकट, न अति दूर शुश्रूषा करता हुआ, नमस्कार करता हुआ हाथ जोड़े हुए प्रभु के सम्मुख विनय पूर्वक पर्युपासना करता है।

धम्मदेसणा-पदं

62. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी कण्हस्स वासुदेवस्स गयसुकुमालस्स कुमारस्स तीसे य महतिमहालियाए महच्चपरिसाए चाउज्जामं धम्मं कहेइ, तं जहा-सव्वाओ पाणाइवायाओ वेरमणं, सव्वाओ मुसावायाओ वेरमणं, सव्वाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सव्वाओ परिग्गहातो वेरमणं। कण्हे पडिगए।।

धर्मदेशना पद

62. तब अर्हत् अरिष्टनेमि वासुदेव कृष्ण और कुमार गजसुकुमाल को उस सुविशाल महान अर्चा वाली परिषद्46 को चतुर्याम धर्म कहते हैं।47 जैसे-सर्व प्राणातिपात से विरमण, सर्व मृषावाद से विरमण, सर्व अदत्तादान से विरमण, सर्व परिग्रह से विरमण।48 कृष्ण वहां से लौट गया।

गयसुकुमालस्स पव्वज्जासंकप्प-पदं

63. तए णं से गयसुकुमाले अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे अरहं अरिट्ठनेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता, एवं वयासी-सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, पत्तियामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, रोएमि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, अब्भुट्ठेमि णं भंते! निग्गंथं पावयणं। एवमेयं भंते! तहमेयं भंते! अवितहमेयं भंते! इच्छियमेयं भंते! पडिच्छियमेयं भंते! इच्छिय-पडिच्छियमेयं भंते! से जहेयं तुब्भे वयह। नवरि देवाणुप्पिया! अम्मापियरो आपुच्छामि। तओ पच्छा मुंडे भवित्ता णं अगाराओ अणगारियं पव्वइस्सामि। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

गजसुकुमाल का प्रव्रज्या-संकल्प पद

63. तब अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म सुनकर अवधारण कर हृष्ट तुष्ट होकर वह गजसुकुमाल अर्हत् अरिष्टनेमि को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा-भन्ते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करता हूं। भन्ते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में प्रतीति करता हूं। भन्ते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में रुचि करता हूं। भन्ते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन (की आराधना) में अभ्युत्थान करता हूं।49 भन्ते! यह ऐसा ही है, भन्ते! यह तथा (संवादिता पूर्ण) है। भन्ते! यह अवितथ है। भन्ते! यह इष्ट है। भन्ते! यह प्रतीप्सित (प्राप्त करने के लिए इष्ट) है। भन्ते! यह इष्ट, प्रतीप्सित है। भन्ते! (यह वैसा ही है) जैसा तुम कह रहे हो। केवल एक बार देवानुप्रिय! मैं अपने माता-पिता से पूछ लेता हूं। उसके पश्‍चात् मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होऊंगा। (अर्हत् अरिष्टनेमि ने कहा)-देवानुप्रिय! जैसा सुख हो, प्रतिबंध मत करो।

गयसुकुमालस्स अम्मापिऊणं निवेदण-पदं

64. तए णं से गयसुकुमाले अरहं अरिट्ठनेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणामेव हत्थिरयणे तेणामेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता हत्थिखंधवरगए महयाभड-चडगर-पहकरेणं बारवईए नयरीए मज्झंमज्झेणं जेणामेव सए भवणे तेणामेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता हत्थिखंधाओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता जेणामेव अम्मापियरो तेणामेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अम्मापिऊणं पायवडणं करेइ, करेत्ता एवं वयासी-एवं खलु अम्मयाओ! मए अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मे निसंते, से वि य मे धम्मे इच्छिए पडिच्छिए अभिरुइए।।

गजसुकुमाल का माता-पिता को निवेदन-पद

64. वह गजसुकुमाल अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर जहां हस्तिरत्‍न है, वहां आता है। वहां आकर श्रेष्ठ हस्तिस्कन्ध पर आरूढ़ हुआ। महान् सुभटों के सुविस्तृत समूह से परिवृत हो द्वारका नगरी के बीचोबीच होकर जहां उसका अपना घर है, वहां आता है। आकर हस्तिस्कंध से नीचे उतरता है। उतरकर जहां माता-पिता है, वहां आता है। आकर माता-पिता को पादवन्दन करता है। करके उसने इस प्रकार कहा-‘माता-पिता! मैंने अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म को सुना है। वही धर्म मुझे इष्ट, प्रतीप्सित और अभिरुचित है।’50

65. तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अम्पापियरो एवं वयासी-धन्नोसि तुमं जाया! संपुण्णोसि तुमं जाया! कयत्थोसि तुमं जाया! कयलक्खणोसि तुमं जाया! जण्णं तुमे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मे निसंते से वि य ते धम्मे इच्छिए पडिच्छिए अभिरुइए।।

65. उस गजसुकुमाल के माता-पिता ने इस प्रकार कहा-‘पुत्र! तुम धन्य हो, पुत्र! तुम पुण्यशाली हो, पुत्र! तुम कृतार्थ हो, पुत्र! तुम कृतलक्षण (लक्षण से संपन्न) हो।51 जो कि तुमने अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म को सुना है, वह धर्म तुम्हें इष्ट, प्रतीप्सित और अभिरुचित है।’

66. तए णं से गयसुकुमाले अम्मापियरो दोच्चं पि एवं वयासी-एवं खलु अम्मयाओ! मए अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मे निसंते, से वि य मे धम्मे इच्छिए पडिच्छिए अभिरुइए। तं इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता णं अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

66. गजसुकुमाल ने माता-पिता से दूसरी बार भी इस प्रकार कहा-ˆमाता-पिता! मैंने अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म सुना है, वह धर्म मुझे इष्ट, प्रतीप्सित और अभिरुचित है। इसलिए हे माता-पिता! मैं चाहता हूं, तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाऊं।

देवईए सोगाकुलदसा-पदं

67. तए णं सा देवई देवी तं अणिट्ठं अकंतं अप्पियं अमणुण्णं अमणामं असुयपुव्वं फरुसं गिरं सोच्चा निसम्म इमेणं एयारूवेणं मणोमाणसिएणं महया पुत्तदुक्खेणं अभिभूया समाणी सेयागयरोमकूवपगलंतचिलिणगाया सोयभर-पवेवियंगी नित्तेया दीण-विमण-वयणा करयलमलिय व्वकमलमाला तक्खण ओलुग्गदुब्बलसरीरलावण्णसुन्न- निच्छायगयसिरीया पसिढिल- भूसणपडंतखुम्मियसंचुण्णियधवल-वलय-पब्भट्ठ-उत्तरिज्जा सूमाल-विकिण्ण-केसहत्था मुच्छा-वसनट्ठचेय-गरुई परसुनियत्त व्व चंपगलया निव्वत्तमहे व्व इंदलट्ठी विमुक्कसंधिबंधणा कोट्टिमतलंसि सव्वंगेहिं धसत्ति पडिया।।

देवकी का शोकाकुलदशा-पद

67. वह देवकी देवी उस अनिष्ट, अकान्त, अप्रिय, अमनोज्ञ, अमनोहर, अश्रुतपूर्व और कठोर वाणी को सुनकर, अवधारण कर, मन की गहराई में रहे हुए महान पुत्रदु:ख52 से अभिभूत हो उठी। उसके रोम कूपों में स्वेद आ गया। उसका शरीर गीला हो गया। शोक के आघात से उसके अंग कांपने लगे। वह निस्तेज हो गई। उसका मुंह दीन और विमनस्क हो गया। हाथों से मली हुई कमल माला की भांति वह म्लान हो गई। उसका शरीर उसी क्षण रुग्ण, दुर्बल, लावण्य शून्य, आभा शून्य और श्री विहीन हो गया। गहने शिथिल हो गए। धवल-कंगन धरती पर गिरकर मोच खाकर खण्ड-खण्ड हो गए। उत्तरीय खिसक गया। सुकोमल केश राशि बिखर गई। मूर्च्छा वश चेतना के नष्ट होने से उसका शरीर भारी हो गया। परशु से छिन्न चम्पक लता की भांति और उत्सव की समाप्ति पर इन्द्रयष्टि की भांति उसके सन्धि बन्धन शिथिल हो गए। वह अपने सम्पूर्ण शरीर के साथ रत्‍नजड़ित आंगन में धम से गिर पड़ी।53

देवईए गयसुकुमालस्स य परिसंवाद-पदं

68. तए णं सा देवई देवी ससंभमो-वत्तियाए तुरियं कंचणभिंगार-मुहविणिग्गय-सीयल-जलविमल-धाराए परिसिंचमाणनिव्वाविय-गायलट्ठी उक्खेवय-तालविंट-वीयणग-जणियवाएणं सफुसिएणं अंतेउर-परिजणेणं आसासिया समाणी मुत्तावलिसन्निगास-पवडंत-अंसुधाराहिं सिंचमाणी पओहरे, कलुण-विमण-दीणा रोयमाणी कंदमाणी तिप्पमाणी सोयमाणी विलवमाणी गयसुकुमालं कुमारं एवं वयासी- तुमं सि णं जाया! अम्हं एगे पुत्ते इट्ठे कंते पिए मणुण्णे मणामे थेज्जे वेसासिए सम्मए बहुमए अणुमए भंडकरंडगसमाणे रयणे रयणभूए जीविय-उस्सासिए हियय-णंदि-जणणे उंबरपुप्फं व दुल्लहे सवणयाए, किमंग पुण पासणयाए? नो खलु जाया! अम्हे इच्छामो खणमवि विप्पओगं सहित्तए। तं भुंजाहि ताव जाया! विपुले माणुस्सए कामभोगे जाव ताव वयं जीवामो। तओ पच्छा अम्हेहिं कालगएहिं परिणयवए वड्ढिय-कुलवंसतंतुकज्जम्मि निरावयक्खे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।।

देवकी और गजसुकुमाल का परिसंवाद-पद

68. संभ्रम और त्वरा के साथ चेटिका द्वारा डाली गई, सोने की झारी के मुंह से निकली, शीतल जल की निर्मल धारा के परिसिंचन से देवकी देवी की गात्र-यष्टि में शीतलता व्याप्त हो गई। उत्क्षेपक, तालवृन्त और वीजनक अर्थात् पंखों से उठने वाली जल मिश्रित हवा के संस्पर्श से तथा अन्त:पुर के परिजनों द्वारा वह आश्‍वस्त हुई। मुक्तावली की भांति गिरती हुई अश्रुधारा से पयोधरों को सींचती हुई, करुण विमनस्क और दीन देवकी देवी रोती, कलपती, आंसू बहाती, शोक करती और विलपती हुई कुमार गजसुकुमाल से इस प्रकार बोली- जात! तुम हमारे एक मात्र पुत्र इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोहर, स्थिरतर, विश्‍वसनीय, सम्मत, बहुमत, अनुमत और आभरण करण्डक के समान हो, तुम रत्‍न, रत्‍नभूत (चिन्तामणि आदि के समान) जीवन-उच्छ्वास (प्राण) और हृदय को आनन्दित करने वाले हो। तुम उदुम्बर पुष्प के समान श्रवण दुर्लभ हो फिर दर्शन का तो प्रश्‍न ही क्या? जात! हम क्षण भर भी तुम्हारा वियोग सहना नहीं चाहते। इसलिए जात! तुम तब तक मनुष्य सम्बन्धी विपुल काम-भोगों का भोग करो, जब तक हम जीवित हैं। उसके पश्‍चात् जब हम कालप्राप्त हो जाएं, तुम्हारी वय परिपक्‍व हो जाए, तुम कुल-वंश के तन्तुओं को बढ़ाकर इतर कार्यों से निरपेक्ष बन, अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना।54

69. तए णं गयसुकुमाले अम्मापिऊहिं एवं वुत्ते समाणे अम्मापियरो एवं वयासी-तहेव णं ते अम्मो! जहेव णं तुब्भे ममं एवं वयह-“तुमं सि णं जाया! अम्हं एगे पुत्ते इट्ठे कंते पिए मणुण्णे मणामे थेज्जे वेसासिए सम्मए बहुमए अणुमए भंडकरंडग-समाणे रयणे रयणभूए जीविय-उस्सासिए हियय-णंदि-जणणे उंबरपुप्फं व दुल्लहे सवणयाए, किमंग पुण पासणयाए? नो खलु जाया! अम्हे इच्छामो खणमवि विप्पओगं सहित्तए। तं भुंजाहि ताव जाया! विपुले माणुस्सए कामभोगे जाव ताव वयं जीवामो। तओ पच्छा अम्हेहिं कालगएहिं परिणयवए वड्ढिय-कुलवंसतंतु-कज्जम्मि निरावयक्खे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।”

69. तत्पश्‍चात् माता-पिता द्वारा ऐसा कहने पर कुमार गजसुकुमाल ने उनसे इस प्रकार कहा-माता-पिता! यह वैसा ही है, जैसा तुम मुझसे कह रहे हो कि-जात! तुम हमारे एक मात्र पुत्र इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोहर, स्थिरतर, विश्‍वसनीय, सम्मत, बहुमत, अनुमत, आभरण करण्डक के समान हो, तुम रत्‍न, रत्‍नभूत, जीवन-उच्छ्वास (प्राण) और हृदय को आनन्दित करने वाले हो। तुम उदुम्बर पुष्प के समान श्रवण दुर्लभ हो, फिर दर्शन का तो प्रश्‍न ही क्या? जात! हम क्षण भर भी तुम्हारा वियोग सहना नहीं चाहते। इसलिए जात! तुम तब तक मनुष्य सम्बन्धी विपुल काम-भोगों का भोग करो, जब तक हम जीवित हैं। उसके पश्‍चात् जब हम कालप्राप्त हो जाएं, तुम्हारी वय परिपक्‍व हो जाए, तुम कुल-वंश के तन्तुओं को बढ़ाकर, इतर कार्यों से निरपेक्ष बन, अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना।

एवं खलु अम्मयाओ! माणुस्सए भवे अधुवे अणितिए असासए वसणसओवद्दवाभिभूते विज्जु-लयाचंचले अणिच्चे जलबुब्बुय-समाणे कुसग्गजलबिंदुसन्निभे संझब्भरागसरिसे सुविणदंसणोवमे सडण-पडण-विद्धंसण-धम्मे पच्छा पुरं च णं अवस्सविप्पजहणिज्जे। से के णं जाणइ अम्मयाओ! के पुव्विं गमणाए के पच्छा गमणाए? तं इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता णं अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

किन्तु माता-पिता! यह मनुष्य जीवन अधु्रव, अनित्य, अशाश्‍वत, सैंकड़ों कष्टों और उपद्रवों से अभिभूत, विद्युत् लता की भांति चंचल, जल के बुदबुद, डाभ की नौक पर स्थित जलकण, सन्ध्याकालीन अभ्रराग और स्वप्‍नदर्शन के समान अनित्य है, यह सड़ने, गिरने और विध्वस्त हो जाने वाला है, पहले या पीछे अवश्य छोड़ने योग्य है, अत: माता-पिता! कौन जानता है कि कौन पहले जाएगा? कौन पश्‍चात् जाएगा? इसलिए हे माता-पिता! मैं चाहता हूं, तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाऊं।

70. तए णं तं गयसुकुमालं कुमारं अम्मापियरो एवं वयासी-इमे य ते जाया! अज्जय-पज्जय-पिउपज्जयागए सुबहु हिरण्णे य सुवण्णे य कंसे य दूसे य मणि-मोत्तिय - संख - सिल - प्पवाल-रत्तरयण-संतसार-सावएज्जे य अलाहि जाव आसत्तमाओ कुलवंसाओ पगामं दाउं पगामं भोत्तुं पगामं परिभाएउं। तं अणुहोही ताव जाया! विपुलं माणुस्सगं इड्ढिसक्कारसमुदयं। तओ पच्छा अणुभूयकल्लाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।।

70. तत्पश्‍चात् माता-पिता ने कुमार गजसुकुमाल से इस प्रकार कहा-‘जात! तुम्हारे पितामह, प्रपितामह और प्र-प्रपितामह से प्राप्त यह बहुत सारा हिरण्य, सुवर्ण, कांस्य, बहुमूल्य वस्त्र, मणि, मौक्तिक, शंख, मैनशिल, प्रवाल, लालरत्‍न (पद्मराग-मणि) और श्रेष्ठ सुगंधित द्रव्य55 और दान-भोग आदि के लिए स्वापतेय यावत् जो सातवीं पीढी तक56 प्रचुर मात्रा में दान देने के लिए, भोगने के लिए और बांटने के लिए पर्याप्त हैं, अत: जात! तुम इस मनुष्य सम्बन्धी विपुल ऋद्धि, सत्कार और समुदय का अनुभव करो। उसके अनन्तर कल्याण का अनुभव कर, अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना।’

71. तए णं से गयसुकुमाले अम्मापियरं एवं वयासी-तहेव णं तं अम्मयाओ! जं णं तुब्भे ममं एवं वयह-‘इमे ते जाया! अज्जग-पज्जग-पिउपज्जयागए सुबहु हिरण्णे य सुवण्णे य कंसे य दूसे य मणि - मोत्तिय - संख - सिल-प्पवाल - रत्तरयण - संतसार-सावएज्जे य अलाहि जाव आसत्तमाओ कुलवंसाओ पगामं दाउं पगामं भोत्तुं पगामं परिभाएउं। तं अणुहोही ताव जाया! विपुलं माणुस्सगं इड्ढिसक्कारसमुदयं। तओ पच्छा अणुभूयकल्लाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।’

71. तत्पश्‍चात् कुमार गजसुकुमाल ने माता-पिता से इस प्रकार कहा-माता-पिता! यह वैसा ही है, जैसा तुम मुझसे कह रहे हो-जात! तुम्हारे पितामह, प्रपितामह और प्र-प्रपितामह से प्राप्त यह बहुत सारा हिरण्य, सुवर्ण, कांस्य, बहुमूल्य वस्त्र, मणि, मौक्तिक, शंख, मैनशिल, प्रवाल, लालरत्‍न और श्रेष्ठ सुगंधित द्रव्य और दान-भोग आदि के लिए स्वापतेय है, जो सातवीं पीढी तक प्रचुर मात्रा में दान देने के लिए, भोगने के लिए और बांटने के लिए पर्याप्त हैं। अत: जात! तुम इस मनुष्य सम्बन्धी विपुल ऋद्धि, सत्कार और समुदय का अनुभव करो। उसके अनन्तर कल्याण का अनुभव कर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना।

एवं खलु अम्मयाओ! हिरण्णे य जाव सावएज्जे य अग्गिसाहिए चोरसाहिए रायसाहिए दाइयसाहिए मच्चुसाहिए, अग्गिसामण्णे चोरसामण्णे रायसामण्णे दाइयसामण्णे मच्चुसामण्णे सडण-पडण-विद्धंसणधम्मे पच्छा पुरं च णं अवस्सविप्पजहणिज्जे। से के णं जाणइ अम्मयाओ! के पुव्विं गमणाए के पच्छा गमणाए? तं इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

माता-पिता! हिरण्य यावत् स्वापतेय अग्‍निसाधित है-अग्‍नि जला सकती है। चोर साधित है-चोर चुरा सकते हैैं। राज साधित है-राजा अधिकृत कर सकता है। दायाद साधित है-भागीदार विभाजित कर सकते हैं और मृत्यु साधित है-मृत्यु उससे वंचित कर सकती है, अग्‍नि सामान्य-अग्‍नि का स्वमित्व है, चोर सामान्य-चोर का स्वामित्व है। राज सामान्य-राजा का स्वामित्व है। दायाद सामान्य-भागीदार का स्वामित्व है और मृत्यु सामान्य-मृत्यु का स्वामित्व है। यह सड़ने, गिरने और विध्वस्त हो जाने वाला है। उसे पहले या पीछे अवश्य छोड़ना है, माता-पिता! कौन जानता है, कि कौन पहले जाएगा? कौन पश्‍चात् जाएगा? इसलिए हे माता-पिता! मैं चाहता हूं, तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाऊं।

72. तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अम्मापियरो जाहे नो संचाएंति गयसुकुमालं कुमारं बहूहिं विसयाणुलोमाहिं आघवणाहि य पण्णवणाहि य सण्णवणाहि य विण्णवणाहि य आघवित्तए वा पण्णवित्तए वा सण्णवित्तए वा विण्णवित्तए वा ताहे विसय-पडिकूलाहिं संजमभउव्वेय-कारियाहिं पण्णवणाहिं पण्णवेमाणा एवं वयासी-एस णं जाया! निग्गंथे पावयणे सच्चे अणुत्तरे केवलिए पडिपुण्णे नेयाउए संसुद्धे सल्लगत्तणे सिद्धिमग्गे मुत्तिमग्गे निज्जाणमग्गे निव्वाणमग्गे सव्वदुक्खप्पहीणमग्गे, अहीव एगंतदिट्ठिए, खुरो इव एगंतधाराए, लोहमया इव जवा चावेयव्वा, वालुयाकवले इव निरस्साए, गंगा इव महानई पडिसोयगमणाए, महासमुद्दो इव भुयाहिं दुत्तरे, तिक्खं कमियव्वं, गरुअं लंबेयव्वं, असिधारव्वयं चरियव्वं। नो खलु कप्पइ जाया! समणाणं निग्गंथाणं आहाकम्मिए वा उद्देसिए वा कीयगडे वा ठविए वा रइए वा दुब्भिक्खभत्ते वा कंतारभत्ते वा वद्दलियाभत्ते वा गिलाणभत्ते वा मूलभोयणे वा कंदभोयणे वा फलभोयणे वा बीयभोयणे वा हरियभोयणे वा भोत्तए वा पायए वा।

72. कुमार गजसुकुमाल के माता-पिता जब बहुत सारे विषयों के प्रति अनुकूल बनाने वाले बहुत आख्यापनों, प्रज्ञापनों, संज्ञापनों और विज्ञापनों57 के द्वारा उसे आख्यात, प्रज्ञप्त, संज्ञप्त और विज्ञप्त करने में समर्थ नहीं हुए, तब वे विषय से विरक्त, संयम के प्रति भय और उद्वेग उत्पन्न करने वाली प्रज्ञापना के द्वारा प्रज्ञापन करते हुए इस प्रकार बोले-“जात! यह निर्ग्रन्थ-प्रवचन सत्य, अनुत्तर, अद्वितीय, प्रतिपूर्ण, नैर्यात्रिक (मोक्ष तक पहुंचाने वाला), संशुद्ध, शल्य को काटने वाला, सिद्धि का मार्ग, मुक्ति का मार्ग, मोक्ष का मार्ग, शांति का मार्ग और समस्त दु:खों के क्षय का मार्ग है।58 किन्तु यह सांप की भांति एकान्त दृष्टि59 (एकाग्र दृष्टि) द्वारा साध्य है, क्षुर की भांति एकान्त धार द्वारा साध्य है, लोहे के यव चबाने जैसा है, यह बालु के कोर की तरह नि:स्वाद है, यह महानदी गंगा में प्रतिस्रोत-गमन जैसा है, यह महासमुद्र को भुजाओं से तैरने जैसा दुस्तर है, यह तीक्ष्ण कांटों पर चंक्रमण करने, भारी भरकम वस्तु को उठाने और तलवार की तीक्ष्ण धार पर चलने जैसा है। जात! श्रमण-निर्ग्रंथों को आधाकर्मिक, औद्देशिक, क्रीतकृत, स्थापित, रचित60, दुर्भिक्ष-भक्त, कान्तार-भक्त, वार्दलिका-भक्त, ग्लान-भक्त61, मूल-भोजन, कन्द-भोजन, फल-भोजन, बीज-भोजन और हरित-भोजन खाना व पीना नहीं कल्पता।

तुमं च णं जाया! सुहसमुचिए नो चेव णं दुहसमुचिए, नालं सीयं नालं उण्हं नालं खुहं नालं पिवासं नालं वाइय-पित्तिय-सिंभिय-सन्निवाइए विविहे रोगायंके, उच्चावए गामकंटए, बावीसं परीसहोवसग्गे उदिण्णे सम्मं अहियासित्तए। भुंजाहि ताव जाया! माणुस्सए कामभोगे। तओ पच्छा भुत्तभोगी अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।।

जात! तुम सुख भोगने योग्य हो, दु:ख भोगने योग्य नहीं हो, तुम सर्दी, गर्मी, भूख, प्यास, वात्तिक, पैत्तिक, श्‍लैष्मिक, सान्निपातिक तथा विविध प्रकार के रोग और आतंक62 तथा उच्चावच इन्द्रियों के विषय, उदीर्ण बाईस परीषह और उपसर्ग63-इन सबको सहन करने में समर्थ नहीं हो। इसलिए जात! तुम पहले मनुष्य सम्बन्धी काम-भोगों का भोग करो, उसके बाद भुक्तभोगी बन, अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना।

73. तए णं से गयसुकुमाले कुमारे अम्मापिऊहिं एवं वुत्ते समाणे अम्मापियरं एवं वयासी-तहेव णं तं अम्मयाओ! जं णं तुब्भे मम एवं वयह-‘एस णं जाया! निग्गंथे पावयणे सच्चे अणुत्तरे केवलिए पडिपुण्णे नेयाउए संसुद्धे सल्लगत्तणे सिद्धिमग्गे मुत्तिमग्गे निज्जाणमग्गे निव्वाणमग्गे सव्वदुक्खप्पहीणमग्गे, अहीव एगंतदिट्ठिए, खुरो इव एगंतधाराए, लोहमया इव जवा चावेयव्वा, वालुयाकवले इव निरस्साए, गंगा इव महानई पडिसोयगमणाए, महासमुद्दो इव भुयाहिं दुत्तरे, तिक्खं कमियव्वं, गरुअं लंबेयव्वं, असिधारव्वयं चरियव्वं। नो खलु कप्पइ जाया! समणाणं निग्गंथाणं आहाकम्मिए वा उद्देसिए वा कीयगडे वा ठविए वा रइए वा दुब्भिक्खभत्ते वा कंतारभत्ते वा वद्दलियाभत्ते वा गिलाणभत्ते वा मूलभोयणे वा कंदभोयणे वा फलभोयणे वा बीयभोयणे वा हरियभोयणे वा भोत्तए वा पायए वा। तुमं च णं जाया! सुहसमुचिए नो चेव णं दुहसमुचिए, नालं सीयं नालं उण्हं नालं खुहं नालं पिवासं नालं वाइय-पित्तिय-सिंभिय-सन्निवाइए विविहे रोगायंके, उच्चावए गामकंटए, बावीसं परीसहोवसग्गे उदिण्णे सम्मं अहियासित्तए।

73. माता-पिता द्वारा ऐसा कहने पर कुमार गजसुकुमाल ने उनसे इस प्रकार कहा-माता-पिता! यह वैसा ही है, जैसा आप मुझसे कह रहे हो-‘जात! यह निर्ग्रंथ प्रवचन सत्य, अनुत्तर, अद्वितीय, प्रतिपूर्ण, नैर्यात्रिक, संशुद्ध, शल्य को काटने वाला, सिद्धि का मार्ग, मुक्ति का मार्ग, मोक्ष का मार्ग, शांति का मार्ग और समस्त दु:खों के क्षय का मार्ग है, किन्तु यह सांप की भांति एकान्त दृष्टि द्वारा साध्य है। क्षुर की भांति एकान्त धार द्वारा साध्य है, इसमें लोहे के जव चबाने होते हैं, यह बालु के कोर की तरह नि:स्वाद है, यह महानदी गंगा में प्रतिस्रोत-गमन जैसा है, यह महासमुद्र को भुजाओं से तैरने जैसा दुस्तर है, यह तीक्ष्ण कांटों पर चंक्रमण करने, भारी भरकम वस्तु को उठाने और तलवार की तीक्ष्ण धार पर चलने जैसा है। जात! श्रमण-निर्ग्रंथों को आधाकर्मिक, औद्देशिक, क्रीतकृत, स्थापित, रचित, दुर्भिक्ष-भक्त, कान्तार-भक्त, वार्दलिका भक्त, ग्लान-भक्त, मूल-भोजन, कन्द-भोजन, फल-भोजन, बीज-भोजन और हरित-भोजन खाना व पीना नहीं कल्पता। जात! तुम सुख भोगने योग्य हो, दु:ख भोगने योग्य नहीं हो, तुम सर्दी, गर्मी, भूख, प्यास, वात्तिक, पैत्तिक, श्‍लेष्मिक, सान्निपातिक तथा विविध प्रकार के रोग और आतंक तथा उच्चावच इन्द्रियों के विषय, उदीर्ण बाईस परीषह और उपसर्ग-इन सबको सहन करने में समर्थ नहीं हो।

भुंजाहि ताव जाया! माणुस्सए कामभोगे। तओ पच्छा भुत्तभोगी अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्ससि।। एवं खलु अम्मयाओ! निग्गंथे पावयणे कीवाणं कायराणं कापुरिसाणं इहलोग-पडिबद्धाणं परलोगनिप्पिवासाणं दुरणुचरे पाययजणस्स, नो चेव णं धीरस्स। निच्छियववसियस्स एत्थ किं दुक्करं करणयाए? तं इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

इसलिए जात! तुम पहले मनुष्य सम्बन्धी काम-भोगों का भोग करो, उसके बाद भुक्तभोगी बन अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाना। माता-पिता! क्लीब, कायर, कापुरुष, इहलोक से प्रतिबद्ध, परलोक से पराङ्मुख64, प्राकृत-साधारण मनुष्यों के लिए निर्ग्रन्थ प्रवचन का आचरण करना दुष्कर है, धीर, कृत-निश्‍चय और व्यवसाय सम्पन्न (उपाय प्रवृत्त) व्यक्तियों के लिए संयम का आचरण किञ्चित् भी दुष्कर नहीं है। इसलिए हे माता-पिता! मैं चाहता हूं, तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाऊं।

74. तए णं से कण्हे वासुदेवे इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे जेणेव गयसुकुमाले तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता गयसुकुमालं आलिंगइ, आलिंगित्ता उच्छंगे निवेसेइ, निवेसेत्ता एवं वयासी-‘तुमं णं ममं’ सहोदरे कणीयसे भाया। तं मा णं तुमं देवाणुप्पिया! इयाणिं अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वाहि। अहण्णं तुमे बारवईए नयरीए महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचिस्सामि।।

74. तब वह वासुदेव कृष्ण इस वार्ता को सुनकर जहां गजसुकुमाल है, वहां आता है, आकर गजसुकुमाल का आलिंगन करता है। आलिंगन कर अपनी गोद में लेता है, गोद में लेकर (उसने) इस प्रकार कहा-तुम मेरे सहोदर छोटे भाई हो। हे देवानुप्रिय! तुम अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित मत होवो। मैं तुम्हें द्वारका नगरी के लिए (राजा के रूप में) महान राज्याभिषेक से अभिषिक्त करना चाहता हूं।

75. तए णं से गयसुकुमाले कण्हेणं वासुदेवेणं एवं वुत्ते समाणे तुसिणीए संचिट्ठइ।।

75. तब वह गजसुकुमाल वासुदेव कृष्ण के ऐसा बोलने पर मौन हो बैठ जाता है।

76. तए णं से गयसुकुमाले कण्हं वासुदेवं अम्मापियरो य दोच्चं पि तच्चं पि एवं वयासी-एवं खलु देवाणुप्पिया! माणुस्सया काम- भोगा असुई वंतासवा पित्तासवा खेलासवा सुक्कासवा सोणिया-सवा दुरुय-उस्सास-नीसासा दुरुय-मुत्त-पुरीस-पूय-बहुपडिपुण्णा उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाणग-वंत-पित्त-सुक्क-सोणियसंभवा अधुवा अणितिया असासया सडण-पडण-विद्धंसणधम्मा पच्छा पुरं च णं अवस्स विप्पजहणिज्जा। से के णं जाणइ देवाणुप्पिया! के पुव्विं गमणाए के पच्छा गमणाए? तं इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

76. उस गजसुकुमाल ने वासुदेव कृष्ण और माता-पिता को दूसरी बार, तीसरी बार भी इस प्रकार कहा-हे देवानुप्रियो! मनुष्य सम्बन्धी ये काम-भोग अशुचि हैं, क्योंकि मनुष्य के शरीर से वमन, पित्त, कफ, शुक्र ओर शोणित झरते रहते हैं। उच्छ्वास-नि:श्‍वास से दुर्गन्ध आती है। ये (कामभोग) दुर्गन्धित मल-मूत्र और पीव से प्रतिपूर्ण होते हैं। ये मल-मूत्र, कफ, नाक के मैल, वमन, पित्त, शुक्र और शोणित से उत्पन्न होते हैं। ये अधु्रव, अनित्य, अशाश्‍वत तथा सड़ने, गिरने और विध्वस्त हो जाने वाले हैं। पहले या पीछे ये अवश्य छोड़नेे योग्य हैं। अत: हे देवानुप्रियो! कौन जानता है कौन पहले जाएगा? कौन पीछे जाएगा? इसलिए हे देवानुप्रियो! मैं चाहता हूं तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो जाऊं।

गयसुकुमालस्स एगदिवसरज्ज-पदं

77. तए णं तं गयसुकुमालं कण्हे वासुदेवे अम्मापियरो य जाहे नो संचाएइ बहुयाहिं विसयाणुलोमाहि य विसयपडिकूलाहि य आघवणाहि य पण्णवणाहि य सण्णवणाहि य विण्णवणाहि य आघवित्तए वा पण्णवित्तए वा सण्णवित्तए वा विण्णवित्तए वा ताहे अकामाइं चेव गयसुकुमालं कुमारं एवं वयासी-तं इच्छामो णं ते जाया! एगदिवसमवि रज्जसिरिं पासित्तए।।

गजसुकुमाल का एक दिवस राज्य-पद

77. (भ्राता) वासुदेव कृष्ण और माता-पिता गजसुकुमाल को विषय के अनुकूल बनाने वाले और प्रतिकूल करने वाले बहुत आख्यान, प्रज्ञापन, संज्ञापन और विज्ञापनों द्वारा उसे आख्यात, प्रज्ञप्त, संज्ञप्त और विज्ञप्त करने में समर्थ नहीं हुए, तब अनिच्छापूर्वक उन्होंने गजसुकुमाल को कहा-‘जात! हम तुम्हें एक दिन के लिए राज्यश्री से सम्पन्न देखना चाहते हैं।’

78. तए णं गयसुकुमाले कुमारे कण्हं वासुदेवं अम्मापियरं च अणुवत्तमाणे तुसिणीए संचिट्ठइ।।

78. गजसुकुमाल कुमार वासुदेव कृष्ण और माता-पिता की इच्छा का अनुवर्तन करता हुआ मौन हो बैठ जाता है।

79. तए णं कण्हे वासुदेवे कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी-खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! गयसुकुमालस्स महत्थं महग्घं महरिहं विउलं रायाभिसेयं उवट्ठवेह।।

79. तब वासुदेव कृष्ण कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाता है। बुलाकर उन्हें इस प्रकार कहा-हे देवानुप्रियो! शीघ्र ही गजसुकुमाल के लिए महान अर्थ वाला, महान मूल्य वाला, महान अर्हता वाला विपुल राज्याभिषेक (राज्याभिषेक योग्य सामग्री) उपस्थित करो।

80. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा गयसुकुमालस्स कुमारस्स महत्थं महग्घं महरिहं विउलं रायाभिसेयं उवट्ठवेंति।

80. वे कौटुम्बिक पुरुष गजसुकुमाल कुमार के लिए महान अर्थवाला महान मूल्यवाला और महान अर्हता वाला विपुल राज्याभिषेक उपस्थित करते हैं।

81. तए णं से कण्हे वासुदेवे गयसुकुमालं कुमारं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचइ, अभिसिंचित्ता करयलपरिग्गहियं दसणहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी-जय-जय नंदा! जय-जय भद्दा! जय-जय नंदा भद्दं ते, अजियं जिणाहि, जियं पालयाहि, जियमज्झे वसाहि, इंदो इव देवाणं चमरो इव असुराणं धरणो इव नागाणं चंदो इव ताराणं भरहो इव मणुयाणं बारवईए नयरीए अण्णेसिं च बहूणं गामागर-नगर-खेड-कब्बड-दोणमुह-मडंब-पट्टण-आसम-निगम-संबाह- सण्णिवेसाणं आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्तं आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणे पालेमाणे महयाहय-नट्ट-गीय-वाइय-तंती-तल-ताल-तुडिय-घण-मुइंग-पडुप्पवाइयरवेणं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहराहि त्ति कट्टु जय-जय-सद्दं पउंजंति।।

81. वासुदेव कृष्ण गजसुकुमाल कुमार को महान राज्याभिषेक से अभिषिक्त65 करते हैं। अभिषिक्त करके दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोलेे-‘हे नन्द! (समृद्ध पुरुष) तुम्हारी जय हो, जय हो। हे भद्रपुरुष! तुम्हारी जय हो, जय हो। हे नन्द! तुम्हारी जय हो, जय हो, भद्र हो। अजित को जीतो। जित की पालना करो। जीते हुए लोगों के मध्य में निवास करो।66 (अजित शत्रु पक्ष को जीतो, जित मित्र पक्ष का पालन करो) जैसे-देवों में इन्द्र, असुरों में चमरेन्द्र, नागों में धरणेन्द्र, तारागण में चन्द्र और मनुष्यों में भरत की भांति द्वारका नगरी के तथा अन्य बहुत सारे ग्राम, आकर, नगर, खेट, कर्बट, द्रोणमुख, मडंब, पत्तन, आश्रम, निगम, संबाध और सन्निवेशों67 का आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व, महत्तरत्व, आज्ञा-ईश्‍वर और सेनापतित्व करते हुए, उनका पालन करते हुए68, उन अहत69, नाट्यों, गीतों तथा कुशल वादक के द्वारा बजाए गए वादित्र, तंत्री, तल, ताल, त्रुटित, घन और मृदंग70 की महान ध्वनि से युक्त विपुल भोगार्ह भोगों को71 भोगते हुए विहार करो-इस प्रकार जय जय शब्द का प्रयोग करते हैं।

82. तए णं से गयसुकुमाले राया जाए जाव रज्जं पसासेमाणे विहरइ।।

82. तब गजसुकुमाल राजा हो गया। यावत् राज्य का प्रशासन करता हुआ विहार कर रहा है।

83. तए णं तं गयसुकुमालं रायं कण्हे वासुदेवे अम्मापियरो य एवं वयासी-भण जाया! किं दलयामो? किं पयच्छामो? किं वा ते हिय-इच्छिए सामत्थे?

83. उस समय गजसुकुमाल राजा को वासुदेव कृष्ण और माता-पिता ने इस प्रकार कहा-‘जात! बताओ, हम क्या दें? क्या वितरण करें? तुम्हारे अन्तर्मन की क्या इच्छा है? क्या सामर्थ्य है?’

गयसुकुमालस्स पव्वज्जा-पदं

84. तए णं से गयसुकुमाले राया कण्हं वासुदेवं अम्मापियरो य एवं वयासी-इच्छामि णं देवाणुप्पिया! कुत्तियावणाओ रयहरणं पडिग्गहं च आणियं कासवियं च सद्दावियं। निक्खमणं जहा महब्बलस्स।।

गजसुकुमाल का प्रव्रज्या-पद

84. उस राजा गजसुकुमाल ने (वासुदेव कृष्ण और माता-पिता को) इस प्रकार कहा-‘हे देवानुप्रियो! मैं कुत्रिकापण से72 रजोहरण और पात्र को लाना और नापित को बुलाना चाहता हूं। गजसुकुमाल का निष्क्रमण महाबल की भांति वक्तव्य है।’73

85. तए णं से गयसुकुमाले कुमारे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए इमं एयारूवं धम्मियं उवएसं सम्मं पडिवज्जइ-तमाणाए तह गच्छइ, तह चिट्ठइ, तह निसीयइ, तह तुयट्टइ, तह भुंजइ, तह भासइ, तह उट्ठाए उट्ठाय पाणेहिं भूएहिं जीवेहिं सत्तेहिं संजमेणं संजमइ।।

85. वह कुमार गजसुकुमाल अर्हत् अरिष्टनेमि के पास इस विशिष्ट धार्मिक उपदेश को सम्यक् स्वीकार करता है। वह भगवान की आज्ञा से वैसे (संयमपूर्वक) चलता है, वैसे खड़ा रहता है, वैसे बैठता है, वैसे लेटता है, वैसे आहार करता है, वैसे बोलता है और वैसेे उठ-उठकर प्राण-भूत-जीव और सत्त्वों के प्रति74 संयमपूर्वक प्रवृत्ति करता है।

86. तए णं से गयसुकुमाले अणगारे जाए-इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी।।

86. वह गजसुकुमाल अनगार हो गया। ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारी बन गया।75

87. तए णं से गयसुकुमाले जं चेव दिवसं पव्वइए तस्सेव दिवसस्स पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव अरहा अरिट्ठणेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठणेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे महाकालंसि सुसाणंसि एगराइयं महापडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

87. वह गजसुकुमाल जिस दिन प्रव्रजित हुआ। उसी दिन मध्याह्नोपरान्त तीसरे प्रहर में जहां अर्हत् अरिष्टनेमि हैं, वहां आता है। आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को दाहिनीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार बोला-भन्ते! मैं तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ महाकाल श्मशान में एकरात्रिकी महाप्रतिमा76 को स्वीकार कर विहार करना चाहता हूं। (भगवान ने कहा)-‘देवानुप्रिय! जैसा तुम्हें सुख हो, प्रतिबंध मत करो।’

गयसुकुमालस्स महापडिमा-पदं

88. तए णं से गयसुकुमाले अणगारे अरहया अरिट्ठणेमिणा अब्भणुण्णाए समाणे अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए सहसंबवणाओ उज्जाणाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव महाकाले सुसाणे तेणेव उवागए, उवागच्छित्ता थंडिल्लं पडिलेहेइ, पडिलेहेत्ता उच्चारपासवणभूमिं पडिलेहेइ, पडिलेहेत्ता ईसिं पब्भारगएणं काएणं वग्घारियपाणी अणिमिसनयणे सुक्कपोग्गल-निरुद्धदिट्ठी दो वि पाए साहट्टु एगराइं महापडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।।

गजसुकुमाल का महाप्रतिमा-पद

88. वह गजसुकुमाल अनगार अर्हत् अरिष्टनेमि से अभ्यनुज्ञात होता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास से सहस्राम्रवन उद्यान से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां महाकाल श्मशान है वहां आता है, आकर स्थंडिल का प्रतिलेखन करता है। प्रतिलेखन कर उच्चार-प्रस्रवण भूमि का प्रतिलेखन करता है। प्रतिलेखन कर मुंह को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर, दोनों हाथों को प्रलंबित कर, नेत्रों को अनिमेष बना, शुष्क-पुद्गल पर दृष्टि टिका77, दोनों पांवों को मिलाकर एकरात्रिकी महाप्रतिमा को स्वीकार कर विहार कर रहा है।

सोमिलकय-उवसग्ग-पदं

89. इमं च णं सोमिले माहणे सामिधेयस्स अट्ठाए बारवईओ नयरीओ बहिया पुव्वणिग्गए। समिहाओ य दब्भे य कुसे य पत्तामोडं य गेण्हइ, गेण्हित्ता तओ पडिणियत्तइ, पडिणियत्तित्ता महा-कालस्स सुसाणस्स अदूरसामंतेणं वीईवयमाणे-वीईवयमाणे संझा-कालसमयंसि पविरलमणुस्संसि गयसुकुमालं अणगारं पासइ, पासित्ता तं वेरं सरइ, सरित्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे एवं वयासी-एस णं भो! से गयसुकुमाले कुमारे अपत्थिय-पत्थिए, दुरंत-पंत-लक्खणे, हीणपुण्णचाउद्दसिए, सिरि -हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिए, जेणं मम धूयं सोमसिरीए भारियाए अत्तयं सोमं दारियं अदिट्ठदोसपत्तियं कालवत्तिणिं विप्पजहेत्ता मुंडे जाव पव्वइए। तं सेयं खलु मम गयसुकुमालस्स कुमारस्स वेरनिज्जायणं करेत्तए-एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता दिसापडिलेहणं करेइ, करेत्ता सरसं मट्टियं गेण्हइ, गेण्हित्ता जेणेव गयसुकुमाले अणगारे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता गयसुकुमालस्स अणगारस्स मत्थए मट्टियाए पालिं बंधइ, बंधित्ता जलंतीओ चिययाओ फुल्लिय-किंसुयसमाणे खइरिंगाले कहल्लेणं गेण्हइ, गेण्हित्ता गयसुकुमालस्स अणगारस्स मत्थए पक्खिवइ, पक्खिवित्ता भीए तत्थे तसिए उव्विग्गे संजायभए तओ खिप्पामेव अवक्कमइ, अवक्कमित्ता जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए।।

सोमिलकृत उपसर्ग-पद

89. यह सोमिल ब्राह्मण सामिधेन (यज्ञाग्‍नि सम्बन्धी सामग्री) के लिए द्वारका नगरी के बाहर पूर्व दिशा में गया। वहां समिधा (यज्ञ की लकड़ी) दर्भ, कुश और पत्रचूर्ण को लेता है। लेकर वहां से लौटता है, लौटकर महाकाल श्मशान के न अति दूर और न अति निकट जाता हुआ, जाता हुआ सन्ध्या के समय में मनुष्यों से रहित गजसुकुमाल अनगार को देखता है। देखकर उस वैर का स्मरण करता है। स्मरण कर वह तत्काल क्रोध से आविष्ट, रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से प्रज्वलित होता हुआ78 इस प्रकार बोला-हे! यह वह गजसुकुमाल कुमार जो अप्रार्थनीय को चाहने वाला, दु:खान्त और अमनोज्ञ लक्षण वाला, हीनपुण्य चतुर्दशी को जन्मा हुआ, शोभा-लज्जा-धृति-कीर्ति से रहित, जिसने मेरी पुत्री, भार्या सोम श्री की आत्मजा जो बिना किसी अपराध वाली (यौवन) अवस्था वाली सोमा बालिका को छोड़कर मुंड यावत् प्रव्रजित हो गया। इसलिए मेरे लिए श्रेयस्कर है कि गजसुकुमाल कुमार के साथ वैर का बदला लूं।79 इस प्रकार वह संप्रेक्षा करता है, संप्रेक्षा कर दिशा का प्रतिलेखन करता है। करके गीली मिट्टी लेता है। मिट्टी लेकर जहां गजसुकुमाल अनगार है, वहां आता है। आकर गजसुकुमाल अनगार के मस्तक पर मिट्टी की पाल बांधता है। बांधकर जलती हुई चिता से प्रफुल्लित किंशुक (पलाश) के समान तीक्ष्ण अंगारों को कपाल के द्वारा ग्रहण करता है। ग्रहणकर गजसुकुमाल अनगार के मस्तक पर प्रक्षिप्त करता (रखता) है। प्रक्षिप्त कर भीत, त्रस्त, त्रसित, उद्विग्‍न, भयभीत हुआ। तत्पश्‍चात् शीघ्र ही वहां से अपक्रमण करता (सिरकता) है। अपक्रमण कर जिस दिशा से आया, उसी दिशा में चला गया।

गयसुकुमालस्स सिद्धि-पदं

90. तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अणगारस्स सरीरयंसि वेयणा पाउब्भूया-उज्जला विउला कक्खडा पगाढा चंडा दुक्खा दुरहियासा।।

गजसुकुमाल का सिद्धि-पद

90. उस गजसुकुमाल अनगार के शरीर में उज्ज्वल, विपुल, कर्कश, प्रगाढ़, चण्ड, दु:खमय और दुस्सह वेदना उत्पन्न हुई।80

91. तए णं से गयसुकुमाले अणगारे सोमिलस्स माहणस्स मणसा वि अप्पदुस्समाणे तं उज्जलं जाव दुरहियासं वेयणं अहियासेइ।।

91. वह गजसुकुमाल अनगार सोमिल ब्राह्मण के प्रति मन से भी द्वेष भाव नहीं लाता हुआ, उस उज्ज्वल यावत् दुस्सह वेदना को सहन कर रहा है।

92. तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अणगारस्स तं उज्जलं जाव दुरहियासं वेयणं अहियासेमाणस्स सुभेणं परिणामेणं पसत्थज्झवसाणेणं तदावरणिज्जाणं कम्माणं खएणं कम्मरयविकिरणकरं अपुव्वकरणं अणुप्पविट्ठस्स अणंते अणुत्तरे निव्वाघाए निरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवरणाण-दंसणे समुप्पण्णे। तओ पच्छा सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतयडे परिनिव्वुए सव्वदुक्खप्पहीणे।।

92. उस उज्ज्वल यावत् दु:स्सह वेदना को सहन करते हुए उस गजसुकुमाल अनगार के शुभ परिणाम, प्रशस्त अध्यवसाय के द्वारा तदावरणीय कर्म-क्षय होने से, कर्मरजों का विकिरण करने वाले अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट होने पर81 अनन्त, अनुत्तर, निर्व्याघात, निरावरण, कृत्स्‍न, प्रतिपूर्ण, प्रवर केवलज्ञान-दर्शन समुत्पन्न हुआ। तत्पश्‍चात् वह सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परिनिर्वृत और सब दु:खों का अन्त करने वाला हुआ।

93. तत्थ णं अहासंनिहिएहिं देवेहिं सम्मं आराहिए त्ति कट्टु दिव्वे सुरभिगंधोदए वुट्ठे; दसद्धवण्णे कुसुमे निवाडिए; चेलुक्खेवे कए; दिव्वे य गीयगंधव्वणिणाए कए यावि होत्था।।

93. वहां पर पार्श्‍ववर्ती देवों ने सम्यक्तया आराधना की। आराधना करके दिव्य सुरभि वाला जल बरसाया, पांच वर्ण के फूलों की वर्षा की, वस्त्रों की वर्षा की, दिव्य गीत और गन्धर्व निनाद किया।82

कण्हेण वुड्ढस्स साहिज्जकरण-पदं

94. तए णं से कण्हे वासुदेवे कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते ण्हाए जाव विभूसिए हत्थिखंधवरगए सकोरेंटमल्लदामेणं छत्तेणं धरिज्जमाणेणं सेयवरचामराहिं उद्धुव्वमाणीहिं महयाभड - चडगर - पहकरवंद-परिक्खित्ते बारवइं नयरिं मज्झंमज्झेणं जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव पहारेत्थ गमणाए।

कृष्ण द्वारा वृद्ध का साहाय्यकरण-पद

94. उस वासुदेव कृष्ण ने उषाकाल में पौ फटने पर रात्रि के यावत् सहस्ररश्मि दिनकर सूर्य के उदित और तेज से देदीप्यमान होने पर स्‍नान किया। यावत् अलंकृत होकर प्रवर हस्तिस्कन्ध पर आरूढ़ हो, कटसरैया के फूलों से बनी हुई मालाओं से युक्त छत्र धारण किया और प्रवर श्‍वेत चामरों से वीजित होता हुआ, महान सुभटों के सुविस्तृत वृंद से परिवृत हो, द्वारका नगरी के बीचोबीच होता हुआ जहां अर्हत् अरिष्टनेमि है, वहां जाने के लिए उद्यत हुआ।

95. तए णं से कण्हे वासुदेवे बारवईए नयरीए मज्झंमज्झेणं निग्गच्छमाणे एक्कं पुरिसं-जुण्णं जरा-जज्जरिय-देहं आउरं झूसियं पिवासियं दुब्बलं किलंतं महइ-महालयाओ इट्टगरासीओ एगमेगं इट्टगं गहाय बहिया रत्थापहाओ अंतोगिहं अणुप्पविसमाणं पासइ।।

95. वह वासुदेव कृष्ण द्वारका नगरी के बीचोबीच जाता हुआ जीर्ण, जरा-जर्जरित देह वाला, भूख-प्यास से आतुर, दुर्बल, क्लांत, विशाल ईंटों के ढेर से एक-एक ईंट को उठाकर बाहरी गलियों के पथ से घर के भीतर प्रवेश करते हुए एक पुरुष को देखता है।

96. तए णं से कण्हे वासुदेवे तस्स पुरिसस्स अणुकंपणट्ठाए हत्थि-खंधवरगए चेव एगं इट्टगं गेण्हइ, गेण्हित्ता बहिया रत्थापहाओ अंतोगिहं अणुप्पवेसेइ।।

96. वह वासुदेव कृष्ण उस पुरुष की अनुकम्पा के लिए प्रवर हस्तिस्कन्ध पर बैठा हुआ ही एक ईंट को उठाता है। उठाकर बाहर के पथ से घर के भीतर पहुंचाता है।

97. तए णं कण्हेणं वासुदेवेणं एगाए इट्टगाए गहियाए समाणीए अणेगेहिं पुरिससएहिं से महालए इट्टगस्स रासी बहिया रत्थापहाओ अंतोघरंसि अणुप्पवेसिए।।

97. वासुदेव कृष्ण द्वारा एक ईंट उठाए जाने पर (उनका अनुकरण करते हुए) अनेक शत पुरुषों द्वारा विशाल ईंटों के ढेर को बाहरी गली मार्ग से घर के भीतर पहुंचाया गया।

कण्हस्स गयसुकुमाल-दंसणाभिलासा-पदं

98. तए णं से कण्हे वासुदेवे बारवईए नयरीए मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव उवागए, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठनेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता गयसुकुमालं अणगारं अपासमाणे अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-कहि णं भंते! से ममं सहोदरे कणीयसे भाया गयसुकुमाले अणगारे जं णं अहं वंदामि नमंसामि?

कृष्ण का गजसुकुमाल-दर्शन-अभिलाषा-पद

98. वह वासुदेव कृष्ण द्वारका नगरी के बीचोबीच होकर जाता है। जाकर जहां अर्हत् अरिष्टनेमि है, वहां आया। आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को तीन बार दाहिनी ओर से प्रारंभ कर प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर गजसुकुमाल अनगार को नहीं देखता हुआ अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करता है, वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार बोला-भन्ते! मेरा वह सहोदर छोटा भाई गजसुकुमाल अनगार कहां है? जिसको मैं वन्दन करूं? नमस्कार करूं?

गयसुकुमालस्स सिद्धि-सूयणा-पदं

99. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-साहिए णं कण्हा! गयसुकुमालेणं अणगारेणं अप्पणो अट्ठे।।

गजसुकुमाल का सिद्धि-सूचना-पद

99. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-‘कृष्ण! गजसुकुमाल अनगार ने अपना प्रयोजन सिद्ध कर लिया है।’

100. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठनेमिं एवं वयासी-कहण्णं भंते! गयसूमालेणं अणगारेणं साहिए अप्पणो अट्ठे?

100. उस वासुदेव कृष्ण ने अर्हत् अरिष्टनेमि को इस प्रकार कहा- ‘भन्ते! गजसुकुमाल अनगार ने अपना प्रयोजन कैसे साधा?’

101. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-एवं खलु कण्हा! गयसुकुमालेणं अणगारेणं ममं कल्लं पच्चावरण्हकाल-समयंसि वंदइ, नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे महाकालंसि सुसाणंसि एगराइयं महापडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए जाव एगराइं महापडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ। तए णं तं गयसुकुमालं अणगारं एगे पुरिसे पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते गयसुकुमालस्स अणगारस्स मत्थए मट्टियाए पालिं बंधइ, बंधित्ता जलंतीओ चिययाओ फुल्लियकिंसुयसमाणे खइरिंगाले कहल्लेणं गेण्हइ, गेण्हित्ता गयसुकुमालस्स अणगारस्स मत्थए पक्खिवइ, पक्खिवित्ता भीए तत्थे तसिए उव्विग्गे संजायभए तओ खिप्पामेव अवक्कमइ, अवक्कमित्ता जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए। तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अणगारस्स सरीरयंसि वेयणा पाउब्भूआ-उज्जला विउला कक्खडा पगाढा चंडा दुक्खा दुरहियासा।

101. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-‘कृष्ण! कल मध्याह्नोपरान्त तीसरे प्रहर में गजसुकुमाल अनगार मुझे वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर उसने इस प्रकार कहा-‘भन्ते! मैं चाहता हूं, तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ महाकाल श्मशान में एक रात्रिकी महाप्रतिमा स्वीकार करके विहार करूं यावत् एक रात्रिकी महाप्रतिमा स्वीकार कर विहार करता है।’ एक पुरुष उस गजसुकुमाल अनगार को देखता है। देखकर तत्काल क्रोध से आविष्ट (वह सौमिल) गजसुकुमाल अनगार के मस्तक पर मिट्टी की पाल बांधता है, बांधकर जलती हुई चिता से प्रफुल्लित किंशुक (पलाश) के समान तीक्ष्ण अंगारों को कपाल से ग्रहण करता है। ग्रहणकर गजसुकुमाल अनगार के मस्तक पर रखता है, रखकर भीत, त्रस्त, त्रसित, उद्विग्‍न, भयभीत होता हुआ वहां से शीघ्र ही अपक्रमण करता है, अपक्रमण कर जिस दिशा से आया था, उसी दिशा में लौट गया। तब उस गजुसकुमाल अनगार के शरीर में उज्ज्वल, विपुल, कर्कश, प्रगाढ़, चण्ड, दु:खमय और दु:सह वेदना उत्पन्न हुई।

तए णं से गयसुकुमाले अणगारे तस्स पुरिसस्स मणसा वि अप्पदुस्समाणे तं उज्जलं जाव दुरहियासं वेयणं अहियासेइ। तए णं तस्स गयसुकुमालस्स अणगारस्स तं उज्जलं जाव दुरहियासं वेयणं अहियासेमाणस्स सुभेणं परिणामेणं पसत्थज्झव-साणेणं तदावरणिज्जाणं कम्माणं खएणं कम्मरयविकिरणकरं अपुव्वकरणं अणुप्पविट्ठस्स अणंते अणुत्तरे निव्वाघाए निरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवरणाण-दंसणे समुप्पण्णे। तओ पच्छा सिद्धे। तं एवं खलु कण्हा! गयसुकुमालेणं अणगारेणं साहिए अप्पणो अट्ठे।।

वह गजसुकुमाल अनगार उस पुरुष के प्रति मन से भी द्वेष भाव नहीं लाता हुआ, उस उज्ज्वल यावत् दु:सह वेदना को सहन करता है। उज्ज्वल यावत् दु:सह वेदना को सहते हुए उस गजसुकुमाल के शुभ परिणाम, प्रशस्त अध्यवसाय के द्वारा तदावरणीय कर्म-क्षय होने से, कर्म-रजों का विकिरण करने वाले अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट होने पर अनन्त, अनुत्तर, निर्व्याघात, निरावरण, कृत्स्‍न, प्रतिपूर्ण, प्रवर केवलज्ञान-दर्शन समुत्पन्न हुआ। तत्पश्‍चात् वह सिद्ध हुआ। कृष्ण! इस प्रकार गजसुकुमाल अनगार ने अपना प्रयोजन सिद्ध कर लिया।

102. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठणेमिं एवं वयासी-केस णं भंते! से पुरिसे अपत्थियपत्थिए, दुरंत-पंत-लक्खणे, हीणपुण्ण-चाउद्दसिए, सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिए, जेणं ममं सहोदरं कणीयसं भायरं गयसुकुमालं अणगारं अकाले चेव जीवियाओ ववरोवेइ?

102. तब उस वासुदेव कृष्ण ने अर्हत् अरिष्टनेमि को इस प्रकार कहा- भन्ते! वह पुरुष कौन है? जो अप्रार्थनीय को चाहने वाला, दु:खद अन्त और अमनोज्ञ लक्षण वाला, हीनपुण्य चतुर्दशी को जन्मा हुआ, शोभा-लज्जा-धृति-कीर्ति से रहित, मेरे सहोदर कनिष्ठ भाई गजसुकुमाल अनगार को अकाल में ही जीवन से मार डाला?

103. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-मा णं कण्हा! तुमं तस्स पुरिसस्स पदोसमावज्जाहि। एवं खलु कण्हा! तेणं पुरिसेणं गयसुकुमालस्स अणगारस्स साहिज्जे दिण्णे। कहण्णं भंते! तेणं पुरिसेणं गयसुकुमालस्स अणगारस्स साहिज्जे दिण्णे?

103. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-‘कृष्ण! तुम उस पुरुष पर प्रद्वेष मत करो। कृष्ण! उस पुरुष ने गजसुकुमाल की सहायता की है।’ (वासुदेव कृष्ण ने कहा)-भन्ते! उस पुरुष ने गजसुकुमाल अनगार की सहायता कैसे की?

104. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-से नूणं कण्हा! तुमं ममं पायवंदए हव्वमागच्छमाणे बारवईए नयरीए एगं पुरिसं जुण्णं जराजज्जरिय-देहं आउरं झूसियं पिवासियं दुब्बलं किलंतं महइमहालयाओ इट्ट-गरासीओ एगमेगं इट्टगं गहाय बहिया रत्थापहाओ अंतोगिहं अणुप्पविसमाणं पाससि। तए णं तुमं तस्स पुरिसस्स अणुकंपणट्ठाए हत्थिखंधवरगए चेव एगं इट्टगं गेण्हसि, गेण्हित्ता बहिया रत्था-पहाओ अंतोगिहं अणुप्पवेससि। तए णं तुमे एगाए इट्टगाए गहियाए समाणीए अणेगेहिं पुरिससएहिं से महलाए इट्टगस्स रासी बहिया रत्थापहाओ अंतोघरंसि अणुपवेसिए। जहा णं कण्हा! तुमे तस्स पुरिसस्स साहिज्जे दिण्णे, एवामेव कण्हा! तेणं पुरिसेणं गयसुकुमालस्स अणगारस्स अणेगभव-सयसहस्स-संचियं कम्मं उदीरेमाणेणं बहुकम्मणिज्जरत्थं साहिज्जे दिण्णे।।

104. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-‘कृष्ण! (वह ऐसे), तुम मेरे पाद-वन्दन करने के लिए आ रहे थे। तुम द्वारका नगरी में जीर्ण, जरा जर्जरित देह वाले, आतुर, भूखे-प्यासे, दुर्बल, क्लान्त, विशाल ईटों के ढेर से एक-एक ईंट को उठाकर बाहरी गली के मार्ग से घर के भीतर प्रवेश करते हुए एक पुरुष को देखते हो। तब तुम उस पुरुष की अनुकम्पा के लिए प्रवर हस्तिस्कंध पर बैठे हुए ही एक ईंट को उठाते हो। उठाकर बाहर के पथ से घर के भीतर पहुंचाते हो। तब तुम्हारे द्वारा एक ईंट उठाए जाने पर अनेक शत पुरुषों द्वारा विशाल ईंटों के ढेर को बाहरी गली के मार्ग से घर के भीतर पहुंचाया गया। कृष्ण! जैसे तुमने उस पुरुष को सहयोग दिया, वैसे ही कृष्ण! उस पुरुष ने अनेक लाख-भवों से संचित कर्म की उदीरणा करते हुए83 गजसुकुमाल अनगार को बहुत सारे कर्मों की निर्जरा के लिए सहयोग दिया।

105. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठनेमिं एवं वयासी-से णं भंते! पुरिसे मए कहं जाणियव्वे?

105. तब उस वासुदेव कृष्ण ने अर्हत् अरिष्टनेमि को इस प्रकार कहा-भन्ते! उस पुरुष को मैं कैसे जान सकता हूं?

106. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-जे णं कण्हा! तुमं बारवईए नयरीए अणुप्पविसमाणं पासेत्ता ठियए चेव ठिइभेएणं कालं करिस्सइ, तण्णं तुमं जाणिज्जासि एस णं से पुरिसे।।

106. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-ˆ‘कृष्ण! जब तुम्हें द्वारका नगरी में प्रवेश करते हुए को देखकर जो स्थित हो जाएगा और स्थिति-भेद84 से मृत्यु को प्राप्त हो जाएगा, तब तुम जान जाओगे कि यह वह पुरुष है।

107. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठनेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव आभिसेयं हत्थिरयणं तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता हत्थिं दुरुहइ, दुरुहित्ता जेणेव बारवई नयरी जेणेव सए गिहे तेणेव पहारेत्थ गमणाए।

107. तब वह वासुदेव कृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर जहां आभिषेक हस्तिरत्‍न है, वहां आता है। आकर हस्ती पर बैठता है। बैठकर जहां द्वारका नगरी है, जहां स्वयं का घर है, वहां जाने के लिए उद्यत हुआ।

सोमिलस्स अकालमच्चु-पदं

108. तए णं तस्स सोमिलमाहणस्स कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे-एवं खलु कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठणेमिं पायवंदए निग्गए। तं नायमेयं अरहया, विण्णायमेयं अरहया, सुयमेयं अरहया, सिट्ठमेयं अरहया भविस्सइ कण्हस्स वासुदेवस्स। तं न नज्जइ णं कण्हे वासुदेवे ममं केणइ कु-मारेणं मारिस्सइ त्ति कट्टु भीए तत्थे तसिए उव्विग्गे संजायभए सयाओ गिहाओ पडिणिक्खमइ। कण्हस्स वासुदेवस्स बारवइं नयरिं अणुप्पविसमाणस्स पुरओ सपक्खिं सपडिदिसिं हव्वमागए।।

सोमिल का अकालमृत्यु-पद

108. तत्पश्‍चात् अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि के बीतने पर सहस्ररश्मि, दिनकर, सूर्य के उदित और तेज से देदीप्यमान होने पर उस सोमिल ब्राह्मण के इस प्रकार का आध्यात्मिक स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-वासुदेव कृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि को पादवन्दन के लिए गया है। यह घटना अर्हत् को ज्ञात है, विज्ञात है, श्रुत है अत: अर्हत् ने वासुदेव कृष्ण को (जानकारी दी) होगी। न जाने वासुदेव कृष्ण मुझे किस बुरी मौत से मारेगा, ऐसा सोचकर भीत, त्रस्त, त्रसित, उद्विग्‍न, भयभीत होते हुए वह (सौमिल) अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण करता है। द्वारका नगरी में प्रविष्ट होते हुए वासुदेव कृष्ण के समक्ष शीघ्रता से अनायास वह आ गया।

109. तए णं से सोमिले माहणे कण्हं वासुदेवं सहसा पासेत्ता भीए तत्थे तसिए उव्विग्गे संजायभए ठियए चेव ठिइभेयं कालं करेइ, धरणितलंसि सव्वंगेहिं ‘धस’ त्ति सण्णिवडिए।।

109. वह सोमिल ब्राह्मण वासुदेव कृष्ण को सहसा देखकर भीत, त्रस्त, त्रसित, उद्विग्‍न, भयभीत होता हुआ स्थित हो गया। स्थितिभेद-मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। (फिर वह सौमिल) धरती पर अपने सम्पूर्ण शरीर के साथ धम से गिर पड़ा।

110. तए णं से कण्हे वासुदेवे सोमिलं माहणं पासइ, पासित्ता एवं वयासी-एस णं भो! देवाणुप्पिया! से सोमिले माहणे अपत्थियपत्थिए जाव सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिए, जेणं ममं सहोयरे कणीयसे भायरे गयसुकुमाले अणगारे अकाले चेव जीवियाओ ववरोविए त्ति कट्टु सोमिलं माहणं पाणेहिं कड्ढावेइ, कड्ढावेत्ता तं भूमिं पाणिएणं अब्भोक्खावेइ, अब्भोक्खावेत्ता जेणेव सए गिहे तेणेव उवागए। सयं गिहं अणुप्पविट्ठे।।

110. वह वासुदेव कृष्ण सोमिल ब्राह्मण को देखता है। देखकर इस प्रकार बोला-भो! देवानुप्रियो! यह वह सोमिल ब्राह्मण अप्रार्थनीय को चाहने वाला यावत् शोभा-लज्जा-धृति-कीर्ति से रहित, जिसने मेरे सहोदर छोटे भाई गजसुकुमाल अनगार को अकाल में ही जीवन से मार डाला। ऐसा करके (श्री कृष्ण) सोमिल ब्राह्मण को चण्डालों द्वारा (नगर से घसीटकर) बाहर निकलवाता है। निकलवाकर उस भूमि को पानी के छींटे दिलवाता है। छींटे दिलवाकर जहां स्वयं का घर है, वहां आ गया। अपने घर में प्रविष्ट हो गया।

निक्खेव-पदं

111. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं तच्चस्स वग्गस्स अट्ठमज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप पद

111. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् सम्प्राप्त (सिद्धि गति प्राप्त महावीर) ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के तीसरे वर्ग के आठवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

९-१३ अज्झयणाणि : ९-१३ अध्ययन

मूल

उक्खेव-पदं

112. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स तच्चस्स वग्गस्स अट्ठमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। नवमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

112. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग के तीसरे वर्ग के अष्टम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। भन्ते! अन्तकृद्दशा के नवमें अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

सुमुहादि-पदं

113. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवईए नयरीए कण्हे नामं वासुदेवे राया जहा पढमए जाव विहरइ।।

सुमुखादि-पद

113. जम्बू! उस काल और उस समय द्वारका नगरी में कृष्ण नाम का वासुदेव राजा था। प्रथम वर्ग की भांति (वक्तव्यता) यावत् विहार कर रहा है।

114. तत्थ णं बारवईए बलदेवे नामं राया होत्था-वण्णओ।

114. वहां पर द्वारका में बलदेव नाम का राजा था-वर्णक।

115. तस्स णं बलदेवस्स रण्णो धारिणी नामं देवी होत्था-वण्णओ।।

115. उस बलदेव राजा के धारिणी नाम की देवी थी-वर्णक।

116. तए णं सा धारिणी देवी अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि सयणिज्जंसि जाव नियगवयणमइवयंतं सीहं सुविणे पासित्ता णं पडिबुद्धा। जहा गोयमे, नवरं-सुमुहे कुमारे। पण्णासं कण्णाओ। पण्णासओ दाओ। चोद्दस पुव्वाइं अहिज्जइ। वीसं वासाइं परियाओ। सेसं तं चेव जाव सेत्तुंजे सिद्धे।।

116. वह धारिणी देवी कभी किसी समय अपने विशिष्ट प्रासाद में शयनीय पर यावत् अपने मुंह में प्रविष्ट होते हुए सिंह को स्वप्‍न में देखकर प्रतिबुद्ध (जागृत) हुई। (शेष वक्तव्यता) गौतम की भांति। इतना विशेष है-सुमुख कुमार। पचास कन्याओं के साथ विवाह। पचास-पचास प्रकार का दहेज। चौदह-पूर्वों का अध्ययन। बीस वर्ष का संयम पर्याय। शेष वैसे ही यावत् शत्रुञ्जय पर्वत पर सिद्ध हुआ।

117. निक्खेवओ।।

117. निक्षेपत:।

118. एवं-दुम्मुहे वि। कूवए वि। तिण्णि वि बलदेव-धारिणी-सुया। दारुए वि एवं चेव, नवरं-वसुदेव-धारिणी-सुए। एवं-अणाहिट्ठी वि वसुदेव-धारिणी-सुए।।

118. इसी प्रकार दुर्मुख भी। कूपक भी- ये तीनों भी बलदेव-धारिणी के पुत्र थे। दारुक का वर्णन भी इसी प्रकार है। इतना विशेष है-वह वसुदेव-धारिणी का पुत्र था। इसी प्रकार अनाधृष्टि भी वसुदेव धारिणी का पुत्र था।

सूत्र 6

1. गाहावई (गृहपति)

प्रस्तुत सूत्र में ‘गाहावई’ शब्द का प्रयोग किया गया है। इसका अर्थ है-गृहपति। गृहपति शब्द का प्रयोग कई अर्थों में होता है। सूत्रकृतांग टीका में गृहपति का अर्थ घर का स्वामी किया गया है। ठाणं में गृहपति को चक्रवर्ती के सात पंचेन्द्रिय रत्‍नों में एक रत्‍न गिनाया है। उसकी टीका में गृहपति को कोष्ठागारिक कहा है। भगवती वृत्ति में गृहपति शब्द का प्रयोग मांडलिक राजा के अर्थ में हुआ है। जंबूद्दीवपण्णत्ती में भी 14 रत्‍न गिनाए गए हैं पर वहां टीकाकार ने गाहावई शब्द की टीका नहीं दी है। प्रवचनसारोद्धार में गृहपति को चक्रवर्ती के गृह की समुचित व्यवस्था में तत्पर रहने वाला बताया है। चक्रवर्ती के रत्‍नों का प्रसंग जिनभद्रगणी रचित बृहद् संग्रहणी में भी आता है, वहां गाहावई के संदर्भ में टीका में उसके कर्त्तव्य आदि पर प्रकाश डाला गया है-गृहपति: चक्रवर्तिगुहसमुचितेति कर्तव्यतापरो यस्तमिस्रगुहायां खण्डप्रपातगुहायां च चक्रवर्तिन: समस्तस्यापि स्कन्धावारस्य सुखोत्तारयोग्यमुन्मग्‍नजलायां निमग्‍नजलायां वा नद्यां काष्ठमयं सेतुबन्धं करोति। इस प्रसंग को चन्द्रसूरि प्रणीत संग्रहणी में इस प्रकार व्यक्त किया गया है-गृहपति अन्नादिक कोष्ठागार का अधिपति तथा चक्रीगृह व सेना के भोजन और वस्त्र आदि की व्यवस्था करने वाला सुलक्षण-रूपवान, दानशूर, स्वामिभक्त, पवित्रता आदि गुण वाला होता है। दिग्विजय आदि के प्रसंग में आवश्यकता पड़ने पर अनेक प्रकार के धान्य, शाक चर्मरत्‍न पर प्रात: बोता है और संध्या के समय काटता है ताकि सेना का सुखपूर्वक निर्वाह हो।8 बौद्ध ग्रंथों में चक्रवर्ती के ७ रत्‍न बताए गए हैं-चक्ररत्‍न, हस्तिरत्‍न, अश्‍वरत्‍न, मणिरत्‍न, स्त्रीरत्‍न, गृहपतिरत्‍न और परिणामकरत्‍न।

उपरोक्त प्रमाण गृहपति को शासन का एक अंग सिद्ध करते हैं पर अंतगडदसाओ में जो ‘गाहावई’ शब्द आया है उसे शासन के अंग विशेेष के रूप में नहीं लिया जा सकता है। टीकाकार अभयदेवसूरि ने उपासकदशा की टीका में गाहावई का अर्थ ऋद्धिमान् विशेष ही किया है। यही अर्थ प्रस्तुत अर्थ में ठीक लगता है, क्योंकि संपत्ति तथा मान-सम्मान की दृष्टि से नाग गृहपति संपन्न थे।

2. अड्ढे जाव अपरिभूए (आढ्य यावत् अपराजित)

आढ्य से लेकर अपराजित तक एक वाक्य गुच्छक है। प्रस्तुत सूत्र में नाग गृहपति के सामाजिक अवस्था का चित्रण है। वह ‘आढ्य’ अर्थात् धन-धान्य आदि से परिपूर्ण था।

‘अपरिभूय’ अर्थात् बहुत जनों द्वारा अपरिभवनीय था। सारे कुटुम्ब के सदस्य तथा अन्यान्य व्यक्ति उसकी आज्ञा को मानते थे। कोई भी व्यक्ति आज्ञा खंडित करने का स्वप्‍न भी नहीं ले सकता था। उसको पारिवारिक, सामाजिक और राजकीय प्रतिष्ठा प्राप्त थी। यह विशेषण नाग गृहपति के प्रभाव का द्योतक है।

विशेष विवरण के लिए द्रष्टव्य-भ. 2/94 का भाष्य तथा उवा. 1/11 का सूत्र एवं टिप्पण।

सूत्र 8

3. पंचधाइपरिक्खित्ते (पांच धाय माताओं से परिक्षिप्त)

उस समय सम्पन्न घरानों में बच्चों के लालन-पालन के लिए प्राय: पांच धाय माताओं को नियुक्त किया जाता था। कर्त्तव्य और दायित्व के आधार पर उनके पांच प्रकार होते थे, जैसे-

1. क्षीर धात्री- दूध पिलाने वाली।

2. मज्जन धात्री- स्‍नान कराने वाली।

3. क्रीडन धात्री- खेल खिलाने वाली।

4. मण्डन धात्री- वस्त्राभूषण पहनाने वाली।

5. अंक धात्री- गोद में लेने वाली।

बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास में इन धाय-माताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती थी।

सूत्र 10

4. इब्भकुलेहिंतो (इभ्य कुलों से)

स्थानाङ्ग वृत्ति के अनुसार जो व्यक्ति हाथी रखने में समर्थ होता है, वह इभ्य कहलाता है। जनश्रुति के अनुसार जिसके पास इतना धन हो कि उसकी राशि में सूंड ऊंची किया हुआ हाथी भी नहीं दिख पाता हो। उनकी जातियां इभ्य जातियां हैं। औपपातिक वृत्ति के अनुसार-ऐसा धनी कुल जिसके धन के ढेर में छिपा हुआ हाथी भी न मिले।

सूत्र 11

5. पीइदाणं (प्रीतिदान)

हर्षप्रद घटना के समय अथवा उत्सव आदि की सूचना देने वाले को दिया जाने वाला दान।

सूत्र 13

6. चोद्दसपुव्वाइं (चौदह पूर्वों)

दृष्टिवाद के पांच विभाग हैं-परिकर्म, सूत्र, पूर्वानुयोग, पूर्वगत और चूलिका।

पूर्वगत के चौदह विभाग हैं। वे पूर्व कहलाते हैं। उनका परिमाण बहुत ही विशाल है। ये श्रुत या शब्द ज्ञान के समस्त विषयों के अक्षय कोश होते हैं। इनकी रचना के बारे में दो विचारधाराएं हैं-पहली के अनुसार भगवान् महावीर के पूर्व ही ज्ञानराशि का यह भाग चला आ रहा था। इसलिए उत्तरवर्ती साहित्य रचना के समय इसे ‘पूर्व’ कहा गया।

दूसरी विचारधारा के अनुसार द्वादशांगी से पूर्व रचे गए, इसलिए इन्हें ‘पूर्व’ कहा गया।

पूर्वों में सारा श्रुत समा जाता है। किन्तु साधारण बुद्धि वाले उसे पढ़ नहीं सकते। उनके लिए अलग से ग्यारह अंगों का निर्यूहण कि;या गया है। आगम-साहित्य में अध्ययन-परम्परा के तीन अंग मिलते हैं। कुछ श्रमण चतुर्दशपूर्वी होते थे, कुछ द्वादशांगी के वेत्ता और कुछ सामायिक आदि ग्यारह अंगों के अध्येता। चतुर्दशपूर्वी श्रमणों का अधिक महत्त्व रहा है। उन्हें श्रुतकेवली कहा गया है। पूर्वों की भाषा संस्कृत मानी जाती है। इनका विषय गहन और भाषा सहज-सुबोध नहीं थी। इसलिए अल्पमति लोगों के लिए द्वादशांगी रची गई-

चौदह पूर्व

क्र.सं.नामविषयपद-परिमाणवस्तुचूलिका वस्तु
1.उत्पादद्रव्य और पर्यायों की उत्पत्तिएक करोड़दसचार
2.अग्रेणीयद्रव्य, पदार्थ और जीवों का परिमाणछियानवें लाखचौदहबारह
3.वीर्य-प्रवादसकर्म और अकर्म जीवों के वीर्य का वर्णनसत्तर लाखआठआठ
4.अस्तिनास्ति-प्रवादपदार्थ की सत्ता और असत्ता का निरूपणसाठ लाखअठारहदस
5.ज्ञान-प्रवादज्ञान का स्वरूप और प्रकार एक कम एक करोड़बारह0
6.सत्य-प्रवादसत्य का निरूपणएक करोड़ छहदो0
7.आत्म-प्रवादआत्मा और जीव का निरूपणछब्बीस करोड़सोलह0
8.कर्म-प्रवादकर्म का स्वरूप और प्रकारएक करोड़ अस्सी लाखतीस0
9.प्रत्याख्यानव्रत-आचार, विधि-निषेधचौरासी लाखबीस0
10.विद्याप्रवादसिद्धियों और उनके साधनों का निरूपणएक करोड़ दस लाखपन्द्रह0
11.अवन्ध्य (कल्याण)शुभाशुभ फल की अवश्यंभाविता का निरूपणछब्बीस करोड़बारह0
12.प्राणावाय प्रवादइन्द्रिय, श्‍वासोच्छ्वास, आयुष्य और प्राण का निरूपणएक करोड़ छप्पन लाखतेरह0
13.क्रियाविशाल शुभाशुभ क्रियाओं का निरूपणनौ करोड़तीस0
14.लोकबिन्दुसारलब्धि का स्वरूप और विस्तारसाढ़े बारह करोड़पच्चीस0

7. सिद्धे (सिद्ध हुआ)

जीव दो प्रकार के होते हैं-संसारी और सिद्ध। कर्म बंधन से बंधे हुए जीव संसारी और कर्ममुक्त जीव सिद्ध होते हैं, सिद्धों में आत्मा का पूर्ण विकास होता है, वे पुन: कर्म से बद्ध नहीं होते, क्योंकि उनमें बन्ध के कारणों का अभाव है, बन्ध का कारण है योग-प्रवृत्ति, वह मुक्त जीव में नहीं होती, क्योंकि उनके शरीर नहीं होता।

प्रस्तुत प्रसंग में नाग गृहपति का पुत्र अनीयसकुमार अर्हत् अरिष्टनेमि के पास अनगार धर्म को स्वीकार करता है, तत्पश्‍चात् सामायिक आदि चौदह पूर्वों का अध्ययन कर बीस वर्ष के श्रामण्य-पर्याय का पालन करता है, अन्त समय में मासिक संलेखना की आराधना करता हुआ अनशन की स्थिति में केवलज्ञान और केवलदर्शन को उत्पन्न कर सिद्धत्व को प्राप्त कर लेता है, सूत्रकृतांग वृत्ति में सिद्धि के दो अर्थ बताए हैं-1. यथेष्ट अर्थ की प्राप्ति। 2. निर्वाण।

सूत्र 19

8. प्रस्तुत सूत्र में भगवान अरिष्टनेमि के छह अन्तेवासी शिष्यों की परस्पर समान शरीर-संपदा का उल्लेख है।

शब्द विमर्श-

• गवल-गुलिय-गवल-जंगली भैंसे का सींग, गुलिका-गोल, गेंद की तरह।

• अयसिकुसुमप्पगासा-अतसी पुष्प (अलसी के फूल) के समान।

• सिरिवच्छंकियं वच्छा-श्रीवत्स से अंकित वक्ष: स्थल पर दाहिनी ओर अंगुष्ठ जितने बालों का भंवर।

• कुसुम-कुंडलभद्दलया-कुसुम कुण्डल अर्थात् धत्तूर के पुष्प के समान आकृति वाला कानों का आभरण। टीकाकार के अनुसार कुछ आचार्यों का यह अभिमत है कि ‘भद्द’ के स्थान पर ‘दब्भ’ पाठ है, जिसका अर्थ है-दर्भ-कुश की भांंति सुकुमार। साथ ही इस संदर्भ में टीकाकार ने वास्तविक तत्त्व को बहुश्रुतगम्य माना है।

• नलकूबरसमाणा-कुबेर पुत्र के समान।

वृत्तिकार ने भी लगभग यही अर्थ प्रस्तुत करते हुए एक मतान्तर का उल्लेख किया है, तदनुसार देवकी-पुत्र के ये विशेषण उनके बाल्यावस्था के आधार पर दिए गए हैं, न कि अनगार अवस्था के आधार पर।

सूत्र 20

9. मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया (मुण्ड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित)

प्रस्तुत सूत्र में अर्हत् अरिष्टनेमि के छह शिष्यों का एक साथ प्रव्रजित होने के संदर्भ में सर्वप्रथम मुण्ड होने का तत्पश्‍चात् अगारवृत्ति से मुक्त होकर अनगार वृत्ति को धारण करने का उल्लेख है।

जो केश-लुंचन करता है और जो इन्द्रियों के विषय का अपनयन करता है, उन्हें जीत लेता है, उसे मुंड कहा जाता है। मुंड होने का पहला प्रकार शारीरिक है और दूसरा मानसिक। ठाणं (10/99) में दस प्रकार के मुंड बतलाए हैं-

1. क्रोध-मुंड-क्रोध का अपनयन करने वाला।

2. मान-मुंड-मान का अपनयन करने वाला।

3. माया-मुंड-माया का अपनयन करने वाला।

4. लोभ-मुंड-लोभ का अपनयन करने वाला।

5. शिर-मुंड-शिर के केशों का लुंचन करने वाला।

6. श्रोत्रेन्द्रिय-मुंड-कर्णेन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला।

7. चक्षु-इन्द्रिय-मुंड-चक्षु इन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला।

8. घ्राण-इन्द्रिय-मुंड-घ्राण इन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला।

9. रसन-इन्द्रिय-मुंड-रसन इन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला।

10. स्पर्शन-इन्द्रिय-मुंड-स्पर्शन इन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला।

दसवेआलियं के चतुर्थ अध्ययन के अनुसार जब मनुष्य आभ्यन्तर और बाह्य संयोगों को त्याग देता है तब वह मुंड होकर अनगारिता में प्रव्रजित हो जाता है। जिसके अगार-घर नहीं होता उसे अनगार कहा जाता है। अनगारिता अर्थात् गृह रहित अवस्था, श्रमणत्व अथवा साधुत्व।

अनगार वृत्ति को स्वीकार करने वाला द्रव्य और भाव से मुंड होकर प्रव्रजित होता है। प्रव्रज्या अर्थात् मोक्ष मार्ग में विशेष रूप से गति करना।

10. अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेह (जैसा सुख हो देवानुप्रियो! प्रतिबन्ध मत करो।)

प्रस्तुत प्रसंग में भगवान् अरिष्टनेमि अपने अन्तेवासी छह शिष्यों को जीवन-पर्यन्त निरंतर बेले-बेले के तप की अनुज्ञा प्रदान करते हुए कहते हैं-अहासुहं देवाणुप्पिया मा पडिबंधं करेह अर्थात् देवानुप्रिय! तुम्हें जैसा सुख हो प्रतिबंध मत करो-देरी मत करो।

यह शब्दावली आगम रचना की अपनी विशिष्ट रही है, ऐसा भी स्वीकार किया जा सकता है। लेकिन यह स्पष्ट है कि भगवान ऐसा तभी फरमाते, जब उन्हें आज्ञा प्रदान करनी होती। उनकी वाणी अतिशय युक्त थी, इसका अन्दाज देवाणुप्पिया अहासुहं आदि शब्दों से भी लगाया जा सकता है।

भगवान निरवद्य कार्य के विषय में आज्ञा प्रदान करते समय ही इस शब्दावली का प्रयोग करते थे, जहां कार्य सावद्य हो वहां निषेध करते अथवा मौन रहते। मौन से स्पष्ट ध्वनित होता कि वह कार्य आज्ञा में नहीं है।

आचार्य भिक्षु ने भी “विरत इविरत की चौपाई” में भगवान की आज्ञा और मौन के बारे में लिखा है कि जिसने आपकी आज्ञा को पहचान लिया, उसने आपके मौन को पहचान लिया। जिसने आपके मौन को पहचान लिया, उसने आपको पहचान लिया। जिसने आपको पहचान लिया, वह दुर्गति से बच गय। जिसने आपकी आज्ञा को नहीं पहचाना उसने आपके मौन को नहीं पहचाना। जिसने आपके मौन को नहीं पहचाना, उसने आपको नहीं पहचाना। जिसने आपको नहीं पहचाना, वह दुर्गति से नहीं बच सकता। आपका धर्म आपकी आज्ञा में है। आपकी आज्ञा के बाहर आपका धर्म नहीं है।

सूत्र 22

11. पढमाए पोरिसीए सज्झायं....(प्रथम प्रहर में स्वाध्याय....)

स्वाध्याय, ध्यान आदि मुनि की दिनचर्या के महत्त्वपूर्ण अंग हैं। उत्तरज्झयणाणि के 26वें अध्ययन में इस तथ्य का वर्णन सामान्य काल-विभाग के साथ हुआ है-

प्रथम प्रहर में-स्वाध्याय।

द्वितीय प्रहर में-ध्यान। पढ़े हुए विषय का अर्थ-चिंतन अथवा मानसिक एकाग्रता का अभ्यास।

तीसरे प्रहर में-भिक्षाचरी, उत्सर्ग आदि।

चतुर्थ प्रहर में-फिर स्वाध्याय।

प्रस्तुत सूत्र में भी अर्हत् अरिष्टनेमि के छह अन्तेवासी अनगारों की दिनचर्या का इसी क्रम से उल्लेख करते हुए बताया गया है कि वे प्रथम प्रहर में स्वाध्याय करते हैं, दूसरे प्रहर में ध्यान करते हैं तथा तीसरे प्रहर में षष्ठ भक्त (बेले) के तप के पारणक हेतु भगवान से अनुज्ञा प्राप्त करते हैं।

दिनचर्या का यह क्रम उस समय का है जब आगम-सूत्र लिखित नहीं थे। उन्हें कण्ठस्थ रखने के लिए अधिक समय लगाना होता था। संभवत: इसीलिए प्रथम और चतुर्थ प्रहर में स्वाध्याय की व्यवस्था की गई। इन्हें सूत्र-पौरुषी भी कहा जाता था। दूसरे प्रहर में अर्थ समझा जाता था। इसीलिए उसे अर्थ-पौरुषी कहा जाता था। जब भिक्षुओं के लिए एक वक्त भोजन-एक बार खाने की व्यवस्था थी, तब भिक्षा के लिए तीसरा प्रहर ही सर्वाधिक उपयुक्त था और उस समय जनता के भोजन का समय भी संभवत: यही था।

शब्द विमर्श

• अतुरियं- कायिक त्वरा-जल्दबाजी से रहित।

• अचवलं- मानसिक चंचलता से रहित।

• असंभंतं- संभ्रांत रहित ज्ञान।

भिक्षा काल में बहुत से भिक्षाचर भिक्षा के लिए जाते हैं, मन में ऐसा भाव हो सकता है कि उनके भिक्षा लेने के बाद मुझे क्या मिलेगा? मन की ऐसी दशा से गवेषणा के लिए जाने में शीघ्रता करना संभ्रांत वृत्ति है।

ऐसी संभ्रांत दशा में भिक्षु त्वरा-शीघ्रता करने लगता है। त्वरा से प्रतिलेखन में प्रमाद होता है। ईर्या समिति का शोधन नहीं होता। मानसिक चपलता-आकुलता-व्याकुलता बढ़ जाती है। उचित उपयोग नहीं रह पाता। ऐसे अनेक दोषों की उत्पत्ति होती है। अत: आवश्यक है कि भिक्षा-काल के समय भिक्षु अत्वरित, अचपल एवं असंभ्रांत भाव से यथा उपयोग भिक्षा की गवेषणा के लिए जाए। द्रष्टव्य दसवेआलियं 5/1 का टिप्पण।

शब्द विमर्श

• मुहपोत्तियं- पात्र प्रमार्जन के काम आने वाला वस्त्र-खण्ड। विस्तृत जानकारी हेतु द्रष्टव्य उत्तरज्झयणाणि 26/23 का टिप्पण (संख्या 15)।

• भायणवत्थाइं-पात्र को ढकने के लिए, रज-रेणु आदि से बचाव करने के लिए काम में आने वाला पटल (वस्त्र)।

12. पडिलेहित्ता...पमज्जित्ता (प्रतिलेखन कर प्रमार्जन कर)

प्रतिलेखन और प्रमार्जन ये दोनों परस्पर संबंधित हैं। जहां प्रतिलेखन का निर्देश होता है, वहां प्रमार्जन स्वयं आ जाता है और जहां प्रमार्जन का निर्देश होता है, वहां प्रतिलेखन स्वयं प्राप्त होता है। प्रतिलेखन का अर्थ है दृष्टि से देखना और प्रमार्जन का अर्थ है-झाड़कर साफ करना। पहले प्रतिलेखन और उसके पश्‍चात् प्रमार्जन किया जाता है।

13. उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं (उच्च-नीच व मध्यम कुलों)

कुल का अर्थ संबंधियों का समवाय या घर है। दशवैकालिक हारिभद्रीया टीका के अनुसार प्रासाद, हवेली आदि विशाल भवन द्रव्य से उच्च कुल कहलाते हैं। जाति, धन, विद्या आदि से समृद्ध व्यक्तियों के भवन भाव से उच्च-कुल कहलाते हैं। तृणकुटी, झोंपड़ी आदि द्रव्य से अवच-कुल कहलाते हैं और जाति, धन, विद्या आदि से हीन व्यक्तियों के घर भाव से अवच-कुल कहलाते हैं।

अंतगडदसाओ के प्रस्तुत सूत्र में भिक्षाचर्या के प्रसंग में उच्च-नीच व मध्यम-तीनों कुलों का उल्लेख है। उच्च व नीच कुलों के अतिरिक्त जिन कुलों में अर्थ आदि का अतिभाव व अभाव-दोनों ही न हों, वे कुल मध्यम कुल की श्रेणी में सहज गम्य है।

14. घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए (घरों की सामुदानिक भिक्षाचर्या)

समुदान का अर्थ है-भिक्षा। नाना घरों से ली जाने वाली भिक्षा को गृहसमुदान अथवा सामुदानिकी भिक्षा कहते हैं।

शब्द विमर्श-

• भिक्खायरिया-संयम जीवन के निर्वाहार्थ की जाने वाली भिक्षा की प्रवृत्ति।

• संघाडगे-संघाटक-दो साधुओें का समूह।

सूत्र 23

15. जुगंतरपलोयणाए दिट्ठीए (युगप्रमाण भूमि को देखनेवाली दृष्टि)

युग का अर्थ है-गाड़ी का जुआ। युगांतर-प्रलोकन का अर्थ है युगप्रमाण भूमि के अन्तर को देखना, वृत्तिकार ने ‘युग’ का अर्थ यूप-यज्ञ का स्तम्भ किया है, अर्थात् यज्ञ के स्तम्भ प्रमाण भूमि को देखकर चलना।

जीव-जन्तुओं को देखकर ध्यानपूर्वक चलना-यह द्रव्य यतना है। युग प्रमाण भूमि को देखकर चलना-यह क्षेत्र यतना है।

जिनदास महत्तर ने युग का अर्थ ‘शरीर’ किया है। शान्त्याचार्य ने युग-मात्र का अर्थ चार हाथ प्रमाण किया है। युग शब्द का लौकिक अर्थ है-गाड़ी का जुआ। वह लगभग साढ़े तीन हाथ का होता है। मनुष्य का शरीर भी अपने हाथ से इसी प्रमाण का होता है, इसलिए ‘युग’ का सामयिक अर्थ शरीर संगत है।

जैसे बेल गाड़ी के आगे का भाग संकड़ा होेता है और पीछे का भाग चौड़ा होता है। ईर्या समिति से चलने वाले मुनि की दृष्टि का संस्थान भी यही बनता है।

यदि चलते समय दृष्टि को बहुत दूर डाला जाए तो सूक्ष्म शरीर वाले जीव देखे नहीं जा सकते और उसे अत्यन्त निकट रखा जाए तो सहसा पैर के नीचे आने वाले जीवों को टाला नहीं जा सकता, इसलिए शरीर-प्रमाण या युग-प्रमाण क्षेत्र देखकर चलने की व्यवस्था की गई है।

16. रियं (ईर्या)

रियं का अर्थ है-ईर्या, गमन।

सूत्र 25

17. शब्द-विमर्श

• हृष्ट-तुष्ट-अतितुष्ट अथवा हृष्ट-विस्मित।

• तुष्ट-जिसमें चित्त या मन तोष प्राप्त करे।

• आनन्दित-सौम्य आदि भावों से ईषत् समृद्ध सुख-समूह।

• प्रीतिपूर्ण-जिसका मन प्रीति से भरा हुआ हो।

• परमसोमणस्सिया-इसके दो संस्कृत रूप बनते हैं-परमसौमनस्यिता और परमसौमनस्यिका-परम सौमनस्य वाली।

• विसप्पमाणहियया-प्रसन्नता से जिसका हृदय फैल रहा हो।

प्रस्तुत पाठ में सूत्रकार ने देवकी देवी की प्रसन्नचित्त मनोदशा का बहुत ही सुन्दर मनो-विज्ञान (झीूलेश्रेसू) निरूपित किया है। इसी पाठ का लगभग समानांतर पाठ भगवई सूत्र 2/43 में भी उपलब्ध है, जिसमें ‘हट्ठतुट्ठचित्तमाणंदिए’ पाठ के बाद ‘णंदिए पीइमणे....’ का उल्लेख है, ‘णंदिए’ शब्द का स्त्रीवाचक शब्द ‘णंदिय’ बनता है, जिसका उल्लेख अंतगडदसाओ के प्रस्तुत पाठ में नहीं हुआ है। संभव है सूत्रकार ने इन शब्दों को छोड़ दिया हो।

भगवती वृत्ति में ‘हट्ठतुट्ठचित्तमाणंदिए....’ पाठ का विश्‍लेषण प्राप्त होता है।

18. सीहकेसराणं मोयगाणं (सिंहकेसर मोदकों से)

सभी प्रकार के मिष्ठान्न पदार्थों में मोदक का अपना विशेष महत्त्व है। विभिन्न देश, काल, ऋतु, उत्सव व परंपरा में विभिन्न प्रकार के मोदक बनाने का प्रचलन अतीत में भी था।

प्रस्तुत प्रसंग में सिंहकेसर मोदक का उल्लेख हुआ है। इसकी विशिष्टता के बारे में वृत्तिकार ने अपना कोई अभिमत नहीं दिया है। अनुमान लगाया जा सकता है सिंहकेसर मोदक किन्हीं विशिष्ट पौष्टिक द्रव्यों के द्वारा निर्मित किया जाता था, जिसे विशेष शक्तिशाली पुरुष ही पचा सकते हों।

सूत्र 29

19. नवजोयणवित्थिण्णाए (नौ योजन विस्तीर्ण)

स्थानांग वृत्ति में योजन का विस्तार से माप दिया है, उसके अनुसार-

• अनन्त निश्‍चय परमाणुओं का एक व्यावहारिक परमाणु।

• आठ व्यवहारिक परमाणुओं का एक त्रसरेणु।

• आठ त्रसरेणुओं का एक रथरेणु।

• आठ रथरेणुओं का एक बालाग्र।

• आठ बालाग्रों की एक लिक्षा।

• आठ लिक्षाओं की एक यूका।

• आठ यूकाओं का एक यव।

• आठ यवों का एक अंगुल।

• चौबीस अंगुल का एक हाथ।

• चार हाथ का एक धनुष।

• दो हजार धनुष्योंं का एक गव्यूत।

• चार गव्यूत का एक योजन।

धनुष और योजन के माप के विषय में भिन्न-भिन्न मत प्रचलित रहे हैं, वृत्तिकार के अनुसार अनेक देश में सोलह सौ धनुष्यों का एक गव्यूत होता है वहां छह हजार चार सौ (6400) धनुष्यों का एक योजन होगा।

वर्तमान में दक्षिण भारत के बेंगलुरु राज्य में श्रवणबेलगोला में 57 फुट ऊंची बाहुबली की मूर्ति है। सन् 983 में चामुण्डराय ने अपनी अवधारणा के अनुसार 525 धनुष प्रमाण की मूर्ति बनाई। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकलता है कि 525 धनुष 57 फुट के बराबर है। इसका फलितार्थ हुआ कि एक फुट लगभग सवा नौ धनुष जितना होता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि हजार धनुष या 870 फुट का एक योजन होता है अर्थात् सवा फर्लांग से कुछ अधिक का एक योजन होता है

योजन पर विभिन्न अभिमत है, प्रस्तुत विवरण में भी चार गव्यूत का एक योजन माना है। गव्यूत का अर्थ है-वह दूरी जिसमें गाय का रंभाना सुना जा सके। सामान्यत: गाय का रंभाना एक फर्लांग तक सुना जा सकता है, इसके आधार पर चार फर्लांग का एक योजन होता है। कहीं-कहीं एक माइल का भी योजन माना है।

सूत्र 31

20. अतिमुत्तेणं कुमारसमणेणं (अतिमुक्त कुमारश्रमण)

अतिमुक्त मुनि राजा उग्रसेन के पुत्र और कंस के छोटे भाई थे, जब कंस ने अपने पिता उग्रसेन को बन्दी बनाकर मथुरा का सिंहासन छीना, तब इस घटना से दु:खी होकर अतिमुक्त कुमार प्रव्रजित हो गए और घोर तपस्या के कारण उन्हें अनेक लब्धियां भी प्राप्त हो गई थीं। वे भविष्यद्रष्टा थे और उन्होंने अलग-अलग प्रसंग पर अपने ज्ञानोपयोग से कुछ भविष्यवाणियां भी कीं, जिनका उल्लेख त्रिषष्टिशलाकापुरुष चरित्र के आठवें पर्व में भी उपलब्ध है।

अंतगडदसाओ के प्रस्तुत सूत्र में देवकी देवी एक पुरानी भविष्यवाणी की स्मृति करती हुई सोचती है कि कुमारश्रमण अतिमुक्त ने मुझे बचपन में कहा था-‘देवकी! तुम आठ पुत्रों की माता बनोगी, तुम्हारे वे पुत्र इतने उत्कृष्ट रूप और समान आकृति वाले होंगे कि जिनकी समानता भरतक्षेत्र की किसी भी माता के पुत्र नहीं कर सकेंगे।’ किन्तु मुनि का यह वचन असत्य सिद्ध हुआ, क्योंकि मेरे छह पुत्र गर्भ से ही मृत जन्मे। तपस्वी मुनि का वचन असत्य नहीं होता, फिर मेरे लिए असत्य क्यों हुआ? मैं अभी अरिहंत भगवान् अरिष्टनेमि के समीप जाऊं और वंदन-नमस्कार करके अपना सन्देह दूर करूं।

इसी तरह कुमारश्रमण अतिमुक्त की भविष्य वाणी का एक और रोचक प्रसंग त्रिषष्टि शलाकापुरुषचरित्र में उल्लिखित है कि जब वे तपस्या के पारणे के लिए कंस की रानी जीवयशा (प्रतिवासुदेव जरासंध की पुत्री) के भवन में गए तो उन्होंने जीवयशा को मदिरा के मद में मस्त एवं नशे में झूमते हुए देखा। प्रसंग था कंस की चचेरी बहन ‘देवकी’ से महाराज वसुदेव के संग विवाहोत्सव का। चारों ओर आमोद-प्रमोद का वातावरण था। जीवयशा को नशे में देखकर अतिमुक्त मुनि वापस मुड़ने लगे तो वह दरवाजे पर अड़ गई और भान भूलकर अपने देवर मुनिश्रीजी से शराब पीकर नाचने-गाने का आग्रह करने लगी। मुनि तो क्षमा के सागर थे, उन्होंने बहुत प्रयास किया कि वे बचकर निकल जाएं, लेकिन मदान्ध जीवयशा ने उन्हें निकलने नहीं दिया और उपहासपूर्वक कदर्थना करने लगी। तब मुनि ने गंभीर वाणी में कह दिया-‘जिसके विवाह में उन्मुक्त होकर मेरे साथ गीत गाने को ललचा रही है, पर ध्यान रखना, इसी देवकी का सातवां पुत्र तेरे पति और पिता का जीवन समाप्त करने वाला होगा।’ यह सुनते ही जीवयशा का तत्काल मद उतर गया। मुनि अतिमुक्त बाहर निकल गए। उस समय तो परिस्थितिवश मुनि अतिमुक्त के मुख से ऐसे शब्द निकल गए, लेकिन बाद में उन्होंने बहुत पश्‍चात्ताप किया, वचन-दोष की सम्यक् आलोचना की और तपस्या करके उसी भव से मुक्त हुए।

भविष्यवक्ता नैमित्तिक

अंतगडदसाओ के तीसरे वर्ग के 35वें सूत्र में उल्लेख है कि किसी नैमित्तिक ने सुलसा गृहस्वामिनी को बचपन में कहा था-‘यह बालिका मृत बच्चों को जन्म देने वाली होगी।’ उस भविष्यवक्ता नैमित्तिक के विषय में त्रिषष्टिशलाकापुरुष चरित्र में अतिमुक्त मुनि का ही नामोल्लेख मिलता है।

21. कोडुंबियपुरिसे (कौटुम्बिक पुरुष)

कौटुम्बिक पुरुष का अर्थ है-आदेश को क्रियान्वित करने वाले। स्थानांग वृत्ति में इसका अर्थ है-कतिपय कुटुम्बों के स्वामी। प्राचीन काल में इनका स्थान बहुत सम्मानपूर्ण था। ये विशेष अवसरों पर राज्य के अन्य उच्च अधिकारियों की भांति राजा के साथ रहते थे। कौटुम्बिक पुरुष सदा राजा की सेवा में प्रस्तुत रहते और आदेश की प्रतीक्षा करते थे।

कुटुम्बी या कौटुम्बिक शब्दों का प्रयोग ऋग्वेद, महाभारत आदि में भी हुआ है। वहां कुटुम्बी का अर्थ है-प्रत्येक कार्य (कर्त्तव्य) की चिन्ता करने वाला और कौटुम्बिक का अर्थ है-परिवार का सेवक या नौकर।

22. धम्मियं जाणप्पवरं (धार्मिक श्रेष्ठयान)

प्रस्तुत सूत्रों में यान-रथ का वर्णन किया गया है। देवकी देवी ने अपने कौटुम्बिक पुरुषोेंं को बुलाकर भगवान अरिष्टनेमि के दर्शनार्थ जाने के लिए योग्य यान की व्यवस्था करने के लिए आदेश दिया। सूत्रकार ने यान के पीछे धम्मियं (धार्मिक) ऐसा विशेषण जोड़ा है। इसका तात्पर्य है कि धार्मिक स्थानों में या धार्मिक उत्सवों में जाने-आने के लिए विशेष व्यक्ति विशेष यान-वाहन का उपयोग करते थे। यान तथा उसमें जोते जाने वाले बैलों तथा उनकी साज-सज्जा के सुन्दर वर्णन हेतु उवासगदसाओ का सूत्र 1/47 द्रष्टव्य है।

वह रथ ऐसा हो जिसके अवयवों की संयोजना उस कार्य में दक्ष और निपुण व्यक्तियों द्वारा की हुई हो। उसका जुआ जातिमान् काठ से निर्मित, प्रमाणोपेत, सीधा, प्रशस्त, सुविरचित तथा शुभ लक्षणों से युक्त हो। उस रथ में दो युवा बैल जुते हुए हों। उनके गले में सोने के आभरण और विशिष्ट जोत हो। उनके गले में चांदी की घंटी और सोने के तारों से मिश्रित सूत की बनी नाथ (नासारज्जु) हो। नाथ से जुड़ी उसी रास के सहारे रथवान् उनको सम्हाले हुए हो। उन बैलों पर विविध प्रकार की मणियों से जटित तथा स्वर्ण-घंटिकाओं से परिपूर्ण झूल हो।

23. जहा देवाणंदा जाव पज्जुवासइ (देवानन्दा जैसे यावत् पर्युपासना करती है)

देवकी देवी के निर्देशानुसार कौटुम्बिक पुरुषों द्वारा धार्मिक श्रेष्ठयान को शीघ्र उपस्थित किए जाने केे बाद तथा भगवान अरिष्टनेमि की पर्युपासना करने से पूर्व तक का घटना प्रसंग भगवई सूत्र-9/144-146 में उल्लिखित देवानंदा ब्राह्मणी की भांति ज्ञातव्य है। यथा-

तदनुसार देवानंदा ब्राह्मणी की तरह देवकी देवी ने भी प्रस्थान से पूर्व अंत:पुर में स्‍नान किया, उसके अनन्तर कुलदेवता की अर्चना, मषी-तिलक व मंगल द्रव्यों का उचित उपयोग किया। तत्पश्‍चात् अल्पभार और बहुमूल्य वाले आभूषणोंं से शरीर को अलंकृत किया। बहुत सी कुब्जा दासियों, किरात देशवासिनी दासियों यावत् चेटिका समूह, वर्षधर (कृतनपुंसक पुरुष) स्थविर, कंचुकी जनों, प्रतिहार गण और महत्तरक गण के वृन्द से घिरी हुई अंत:पुर से निकली। निकलकर जहां बाहरी उपस्थानशाला है, जहां धार्मिक श्रेष्ठ यान है, वहां आई। वहां आकर धार्मिक श्रेष्ठ यान पर आरूढ़ हो गई।

तत्पश्‍चात् वहां से देवकी देवी अपनी दासियों आदि परिवार से परिवृत होकर द्वारका नगरी के बीचोबीच निर्गमन करती है। निर्गमन कर जहां सहस्राम्र वन है वहां आती है, वहां आकर तीर्थंकर के छत्र आदि अतिशयों को देखती है। देखकर धार्मिक श्रेष्ठ यान को स्थापित करती है, स्थापित कर धार्मिक श्रेष्ठयान से उतरती है। उतरकर पांच प्रकार के अभिगमों से भगवान अरिष्टनेमि के पास जाती है। (पांच प्रकार के अभिगम-1. सचित्त द्रव्यों को छोड़ना, 2. अचित्त द्रव्यों को भी छोड़ना, 3. शरीर यष्टि को विनयावनत करना 4. दृष्टिपात होते ही बद्धांजलि होना, 5. मन को एकाग्र करना।) जहां भगवान अरिष्टनेमि है, वहां आती है, वहां आकर दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करती है, प्रदक्षिणा कर वंदन-नमस्कार करती है, वंदन-नमस्कार कर शुश्रूषा करती हुई, सम्मुख रहकर विनयपूर्वक बद्धांजलि पर्युपासना करती है।

यहां एक प्रश्‍न उपस्थित होता है कि देवकी देवी द्वारा भगवान को वंदन-नमस्कार करना व पर्युपासना करना यदि शुभ योग व धार्मिक क्रिया है तो अलंकृत होकर धार्मिक श्रेष्ठयान के द्वारा अपनी दासियों आदि परिवार से परिवृत होकर भगवान के दर्शनार्थ जाने वाली क्रिया क्या शुभ योग व धार्मिक क्रिया के अंतर्गत आएगी?

समाधान के रूप में इसी संदर्भ में आचार्य भिक्षु ने अपने मन्तव्य प्रस्तुत किए हैं-

कोई कहता है कि यदि साधु को वन्दन-नमस्कार करना धर्म है तो उसके लिए रथ आदि किसी में बैठकर जाना भी धर्म होगा-ऐसा प्रतिपादन गलत है, क्योंकि साधु को वंदन-नमस्कार करना अलग प्रवृत्ति है और उसके लिए जाना अलग प्रवृत्ति है। चलते समय मार्ग में षट्जीवनिकाय की हिंसा भी संभावित है, अत: घोड़ा, शकट, रथ आदि में बैठकर जाने की प्रवृत्ति को धर्म के साथ नहीं जोड़ा जा सकता।

कोई यह कहे कि साधु को वंदन-नमस्कार करने के लिए कोई देखकर पैदल चले अथवा कोई जीव को मारता हुआ चले और कोई घोड़ा, शकट, रथ आदि में बैठकर जाए, अत: कैसे भी जाए, उसको पाप नहीं लगता-ऐसा मानने पर फिर यतनापूर्वक-ईर्यापूर्वक वंदन-नमस्कार के लिए जाने का कोई अतिरिक्त लाभ हुआ ही नहीं। जब सामायिक, पौषध में स्थित श्रावक यदि साधु को वन्दन-नमस्कार करने के लिए जाता है और उसके द्वारा मार्ग में जीवों का हनन हो जाए तो उसे प्रायश्‍चित्त लेकर विशुद्ध होना पड़ता है तो ऐसे में कोई तीर्थंकरों आदि साधुओं को वंदन-नमस्कार के लिए जाए और मार्ग में होने वाली जीव-हिंसा का पाप न लगे-यह कैसे हो सकता है?

योग तीन हैं-मन, वचन, काय। सावद्य योग से पाप कर्म का बन्ध होता है और निरवद्य योग से पुण्य कर्म का बन्ध होता है।

वन्दन-नमस्कार करने जाते वक्त यदि मनोयोग शुद्ध है तो उससे निर्जरा होती है और वचन योग व काययोग अशुद्ध है तो उससे पाप कर्म का बन्ध होता है।

कदाचित् काययोग और वचनयोग शुद्ध है तो उससे निर्जरा होती है और मन योग अशुद्ध है तो उससे पापकर्म का बन्ध होता है। कदाचित् तीनों योग शुद्ध है तो एकान्त निर्जरा ही है, उससे अशुभ कर्म का बन्ध नहीं होता है।

वन्दन-नमस्कार के लिए जाना अलग कार्य है। वन्दन-नमस्कार कर घर आना अलग कार्य है और वन्दन-नमस्कार करना इन दोनों से अलग कार्य है।

भिन्न-भिन्न कार्य के भिन्न-भिन्न फल को निम्‍न दृष्टि से समझा जा सकता है-

1. वन्दन-नमस्कार के लिए ईर्यापूर्वक जाना अहिंसा है, धर्म है।

2. वन्दन-नमस्कार के लिए घोड़ा, शकट, रथ आदि हिंसात्मक साधनों का उपयोग करना धर्म नहीं है।

3. वन्दन-नमस्कार करना निरवद्य योग है तथा निर्जरा व पुण्य बन्ध का कारण है।

4. वन्दन-नमस्कार कर घोड़ा, शकट, रथ आदि हिंसात्मक साधनों से घर आना धर्म नहीं है, जाने में और आने में लक्ष्य का अन्तर होने से परिणाम में अन्तर आ जाता है।

देवकी देवी के द्वारा भगवान अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करना तथा प्रभु की पर्युपासना करना यह धर्म की क्रिया है तथा उसके लिए अलंकृत होना, रथ आदि के द्वारा जाना यह सांसारिक क्रिया है, धर्म की कोटि में नहीं है।

योगों की दृष्टि से ही इसका निर्णय होता है-

• लक्ष्य शुभ और योग शुभ तो शुभ का बन्ध होता है।

• लक्ष्य शुभ और योग अशुभ तो अशुभ का बन्ध होता है।

• लक्ष्य अशुभ और योग भी अशुभ तो भी अशुभ का बन्ध होता है।

• योग में भी जो योग शुभ है, उससे निर्जरा व पुण्य का बन्ध होता है तथा शेष अशुभ योग से पाप बन्ध होता है।

द्रष्टव्य-भगवई 7/113-116 का भाष्य।

सूत्र 35

24. नेमित्तिएणं (नैमित्तिक ने)

द्रष्टव्य इसी अध्याय का सूत्र 31 के अतिमुक्त कुमारश्रमण का टिप्पण।

सूत्र 36

25. कयबलिकम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता (बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त करके)

बलिकर्म-

यह स्‍नान के अनन्तर की जाने वाली क्रिया है। अभयदेवसूरि ने इसका अर्थ अपने गृह देवता की पूजा किया है।1 जैन आगम ग्रंथों में चरित्र चित्रण के अंतर्गत इनका बहुश: प्रयोग हुआ है। निशीथ भाष्य-चूर्णि में चावल आदि से अल्पना करने को बलिकरण कहा गया है। बलिकर्म और बलिकरण में अधिक अन्तर नहीं लगता। अंगुत्तरनिकाय में बलिकर्म के पांच प्रकार निर्दिष्ट हैं-

1. ज्ञातिबलि

2. अतिथिबलि

3. पूर्वप्रेतबलि

4. राजबलि

5. देवताबलि।

मनुस्मृति में भी बलिप्रकरण में महर्षि, पितर, देव, भूत और अतिथि-इन पांच प्रकारों का निर्देश मिलता है।

बलि का अर्थ पूजा है, किन्तु स्‍नान के पश्‍चात् बलिकर्म का अर्थ घटित नहीं होता। भद्रा सार्थवाही ने पुष्करणी में स्‍नान किया, वहां भी बलिकर्म करने का उल्लेख है।2 वहां कुलदेवता की पूजा कैसे हो सकती है? यहां ‘बलि’ का अर्थ जलांजलि देना हो सकता है। इसका दूसरा अर्थ ललाट पर रेखा खींचना भी किया जा सकता है। जयाचार्य ने ‘बलिकर्म’ शब्द की विस्तृत मीमांसा की है।

कौतुक

कौतुक शब्द कुतूहल, उत्सव, उपचय आदि अनेक अर्थों में प्रयुक्त होता है। वृत्तिकार ने इसका अर्थ काजल का तिलक किया है। दृष्टिदोष आदि से बचने के लिए काजल का तिलक करने की प्रथा थी। शान्त्याचार्य ने इसका अर्थ ‘ललाट से मुशल का स्पर्श करवाना’ किया है। सूत्रकृतांग चूर्णि में कौतुक का अर्थ नमक आदि वारना एवं जलाना किया है।

कौतुक के अर्थ में कोउहल शब्द का भी प्रयोग मिलता है। उसका अर्थ है पुत्र-प्राप्ति के लिए स्‍नान आदि करना।

सौभाग्य आदि के निमित्त स्‍नान करना या करवाना कौतुक कहलाता है।

मंगल

सरसों, दही, अक्षत, दूर्वा, अंकुर आदि का प्रयोग करने को मंगल कहा जाता है।

ज्ञाता टीकाकार ने मंगल का अर्थ किया है-तण्डुलों से दर्पण आदि अष्ट मंगलों का आलेखन।

प्रायश्‍चित्त

कौतुक और मंगल का प्रयोग प्रायश्‍चित्त कहलाता है। दु:स्वप्‍न आदि के निवारण हेतु ये प्रयोग-अनुष्ठान आवश्यक माने जाते हैं। मतान्तर के अनुसार प्रायश्‍चित्त का प्रयोग चक्षुदोष आदि के निवारण हेतु भी किया जाता है। अभयदेवसूरि ने एक मतान्तर का उल्लेख किया है। भगवती वृत्ति के अनुसार पादछुप्त पाठ भी व्याख्यात होता है, लेकिन तात्पर्यार्थ में कोई मौलिक अंतर नहीं है।

26. उल्लपडसाडया (आर्द्र पट शाटिका)

प्रस्तुत प्रसंग में सुलसा गृहस्वामिनी प्रतिदिन स्‍नान कर गीली साड़ी पहने पुष्प आदि ग्रहण कर हरिनैगमेषी देव की पूजा करती थी। इससे यह ध्वनित होता है कि गीले कपड़ों में यक्ष, देव आदि की पूजा करने से मनोकामना फलती है। पड (पट) अर्थात् ओढ़ने का वस्त्र, शाटक-अधोवस्त्र।

27. जण्णुपायपडिया पणामं करेइ (जानु-घुटनों के बल बैठ प्रणाम करती है)

इसकी संस्कृत छाया है-जानुपादपतिता प्रणामं करोति, इसका तात्पर्य है-दोनों घुटनों को भूमि पर टेककर पैरों में पड़कर प्रणाम करना।

आप्टे के अनुसार-जानु ‘शब्द’ घुटने के अर्थ में है; प्रणाम करने के अर्थ में जानु का प्रयोग-जानुभ्यामवनिं गत्वा के रूप में किया जाता है, जिसका तात्पर्य है-दोनों घुटनों को भूमि पर टेककर प्रणाम करना।

पादपतिता-इसका तात्पर्य है-पैरों में पड़कर (गिरकर या झुककर) प्रणाम करना।

प्रणाम की दो विधियां प्रचलित हैं-

1. पञ्चाङ्ग प्रणाम में-

1. दो हाथों को (अञ्जलिबद्ध) जोड़कर,

2. दोनों घुटनों को भूमि पर टेककर,

3. सिर से-सिर नमा कर,

4. छाती से-छाती को नीचे तक ले जाकर,

5. आंखों से-दृष्टि से देखना।

2. अष्टांग प्रणाम में दण्डवत लेटकर आठों अंगोें से पृथ्वी को छूकर किया जाने वाला विनम्र अभिवादन।2 ये आठ अंग है-1. दो घुटने, 2. दो पैर, 3. दो हाथ, 4. उर (छाती), 5. बुद्धि, 6. सिर, 7. वाणी, 8. दृष्टि। पंचांग व अष्टांग में भावार्थ एक ही लगता है, मात्र परम्परा का भेद हो ऐसा प्रतीत हो रहा है।

प्रस्तुत प्रसंग में पञ्चाङ्ग प्रणाम का उल्लेख है।

सूत्र 38

28. अणुकंपणट्ठयाए (अनुकम्पा के लिए)

हरिनैगमेषी देव ने सुलसा गृहस्वामिनी की अनुकंपा के लिए देवकी व सुलसा को समान ऋतुकाल वाली कर दिया। यहां यह अनुकंपा शब्द विमर्शनीय है।

जैनागमों में विभिन्न स्थलों पर प्रयुक्त अनुकंपा शब्द की आचार्य भिक्षु ने गहन समीक्षा की है। उसका निर्णय करते हुए उन्होंने बताया कि अनुकंपा दो प्रकार की होती है-1. सावद्य (लौकिक) अनुकंपा तथा 2. निरवद्य (लोकोत्तर) अनुकंपा।

जहां सांसारिक लोकोपचार की दृष्टि से किसी का सहयोग, कष्ट-निवारण अथवा राग-द्वेष के वशीभूत प्राण रक्षा का प्रसंग हो तो वह लौकिक अनुकंपा है, जैसे-यक्ष द्वारा हरिकेशबल मुनि का वैयावृत्य, कृष्ण द्वारा ईंट उठाकर वृद्ध का सहयोग, जिनरक्षित द्वारा रयणा देवी पर अनुकंपा, अभयकुमार के मित्रदेव द्वारा धारिणी का दोहद पूर्ण कराना आदि।

जो अनुकंपा राग-द्वेष, हिंसा, बल-प्रयोग, असंयम, असत्य व परिग्रह से रहित हो उस समतापरक अनुकंपा को लोकोत्तर अनुकंपा कहा जाता है, जैसे-मेघकुमार द्वारा हाथी के भव में खरगोश पर अनुकंपा, विवाहोत्सव पर भगवान अरिष्टनेमि द्वारा जीवोंं पर अनुकंपा, धर्मरुचि अनगार द्वारा कड़वे तुम्बे का आहार ग्रहण करना (चींटियों पर अनुकम्पा) आदि।

प्रस्तुत प्रसंग में हरिनैगमेषी देव द्वारा सुलसा गृहस्वामिनी पर की जाने वाली अनुकंपा लौकिक ही है।

29. समउउयाओ (समान ऋतुकाल वाली)

ऋतुकाल का अर्थ है उपयुक्त काल अर्थात् रजोदर्शन के बाद की सोलह रातें जिनमें स्त्री के गर्भधारण की अधिक संभावना रहती है। (पाश्‍चात्य विशेषज्ञ यह काल 11वीं से 17वीं रात तक मानते हैं।)

सूत्र 41

30. हरिनैेगमेषी देव ने सुलसा के मृत पुत्रों को करतल सम्पुट में (दोनों हथेलियों में) उठाकर देवकी के पास रखा। इस घटना से हरिनैगमेषी का गर्भ और शिशु के साथ सम्बन्ध की जानकारी मिलती है।उल्लेखनीय है कि हरिनैेगमेषी देव द्वारा शिशु का गर्भ में संहरण-निर्हरण अथवा स्थानांतरण का प्रसंग आगमों मेंं विविध स्थलों पर उपलब्ध है।

आयारचूला में महावीर के गर्भ-संहरण का उल्लेख है, किन्तु वहां हरिनैगमेषी का नामोल्लेख नहीं है। पज्जोसणाकप्पो में महावीर के गर्भ संहरण का प्रसंग है, वहां हरिनैगमेषी देव का उल्लेख है। भगवती सूत्र में गर्भ-संहरण की क्रिया का विशद उल्लेख करते हुए बताया गया है कि हरिनैगमेषी देव स्त्री के गर्भ का अपने हाथों के नख के अग्रभाग अथवा रोमकूप से स्पर्श कर-कर सुखपूर्वक योनि से गर्भ में संहरण अथवा निर्हरण करता है, ऐसा करते समय वह गर्भ को किचिंत् भी आबाधा अथवा विबाधा उत्पन्न नहीं करता और न उसका छविच्छेद करता है।

आयुर्वेद-साहित्य में नैगमेष का देव और ग्रह दोनों रूपों में उल्लेख मिलता है-

अजाननश्‍चलाक्षिभ्रू: कामरूपी महायशा:।

बालं बालपिता देवो, नैगमेषोऽभिरक्षतु।।

सुश्रुतसंहिता के अनुसार नैगमेष ग्रह पार्वती के द्वारा सृष्ट है। उसका मुख मेष के समान है। वह कुमार की रक्षा करने वाला है और कार्तिकेय देव का अभिन्न मित्र है।4 नैगमेष को पितृग्रह भी कहा गया है।

आयुर्वेद-साहित्य के आधार पर नैगमेष और बालक के सम्बन्ध को जाना जा सकता है। किन्तु नैगमेष के द्वारा गर्भ के संहरण अथवा प्रत्यारोपण की बात उसमें उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में आयुर्विज्ञान (चशवळलरश्र डलळशपलश) के क्षेत्र में गर्भ-प्रत्यारोपण के अनेक प्रयोग चल रहे हैं।

सूत्र 33-42

31. प्रस्तुत प्रसंग के परिप्रेक्ष्य में घटित अन्य घटना त्रिषष्टिशलाकापुरुषचरित्र के 8वें पर्व में निम्‍न प्रकार से उपलब्ध है-

1. कंस मथुरा नगरी के महाराज उग्रसेन का पुत्र था। उसने अपनी चचेरी बहन देवकी का विवाह अपने उपकारी वसुदेव के साथ करा दिया, विवाहोत्सव के उपलक्ष में कंस की पत्‍नी जीवयशा ने अपने देवर मुनि उग्रतपस्वी अतिमुक्त का उपहास किया। उस उपहास से खिन्न मुनि ने अपने विशेष ज्ञान-लब्धि के उपयोग से अकल्पीय कथन का व्याकरण किया-जिसके विवाह में उन्मुक्त होकर मेरे साथ गीत गाने को ललचा रही हो, पर ध्यान रखना, इसी देवकी का सातवां पुत्र तेरे कुल का नाश करने वाला होगा।

कंस भी मुनि के वचन को सुनकर भौंचक्का-सा रह गया। मुनि की वाणी को असत्य सिद्ध करने के लिए देवकी को वहीं रखा और किसी तरह वसुदेव को प्रसन्न कर देवकी के सात गर्भ की मांग कर ली। वसुदेव ने भी मैत्री के वश सहज भाव से बिना किसी अनिष्ट की आशंका से कंस को गर्भ-दान का वचन दे दिया। देवकी के छह बालक पैदा हुए, उन्हें देवता सुलसा के यहां रखता गया, सुलसा के मरे हुए पुत्रों को कंस पटक पटककर दूर फेंकता रहा। सातवीं बार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ, उसे वसुदेव देव प्रभाव से गोकुल में नंद-यशोदा के यहां दे आए। नन्द की तत्काल पैदा हुई पुत्री लाकर कंस के सामने रख दी गई। कंस ने उसकी नासिका छिन्न करके अपना भय टला समझकर उसे छोड़ दिया।

2. छह तपस्वी मुनियों की वास्तविक माता होने की बात जब देवकी देवी स्वयं अर्हत् अरिष्टनेमि से सुनती है तो एक बार के लिए वह हर्ष विभोर हो जाती है और तत्काल उन छहों मुनियों के निकट जाकर उन्हें वंदन-नमस्कार करती है।

तत्पश्‍चात् संताप से संतप्त हृदय वाली होकर विलाप करती हुई सोचती है कि ऐसे कौन से क्रूर कर्म मैंने पूर्व में किए हैं, जिसके परिणाम स्वरूप मैं अपने सातों पुत्रों के बाल्यावस्था के लालन-पालन के अतुलनीय आनंद की अनुभूति नहीं कर सकी। शोक-संतप्त देवकी देवी को शांत करते हुए सर्वद्रष्टा प्रभु अरिष्टनेमि कहते हैं-‘देवानुप्रिये! शांत रहो, व्यर्थ के विलाप से क्या होगा? कर्म सिद्धांत के अनुसार इच्छा की प्रधानता नहीं है किन्तु कृत की प्रधानता है। प्राणी को उसका फल भुगतना ही पड़ता है, जो उसने पहले किया है।’

‘देवानुप्रिये! तुमने अपने पूर्व भव में अपनी सपत्‍नि के सात रत्‍न चुरा लिए थे और उसके द्वारा बार-बार मांगने पर भी उसे पुन: नहीं लौटाये, आखिर उसके द्वारा बहुत ज्यादा विलाप करने पर तुमने उसका एक रत्‍न लौटाया और शेष छह रत्‍न स्वयं के पास ही रखे। उससे तुमने अशुभ कर्मों का उपार्जन किया और उसी का फल है कि तुम्हारे छह पुत्र अन्यत्र पाले गए और श्रीकृष्ण ही एक तुम्हारे पास है।

सूत्र 43

32. अधण्णा अपुण्णा अकयपुण्णा (अधन्या, अपुण्या अकृतपुण्या)

अधन्या पद का अर्थ है-भाग्यहीन और अपुण्या का अर्थ है-पुण्यहीन। अपुण्य का एक अर्थ अपवित्र भी किया जा सकता है।

अकृतपुण्य वह होता है, जिसने अतीत में पुण्यों का उपार्जन नहीं किया। पुण्यों का उपार्जन करने वाला पुण्यवान होता है। भाग्यवान बनने के लिए पुण्यवत्ता का होना अनिवार्य है।

33. करयल-पल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया झियायइ (करतल-हथेली पर मुख रखकर आर्त्तध्यान में लग जाती है)

एक सूक्त है-जैसी मुद्रा वैसा भाव।’ मुद्रा और भाव का परस्पर गहरा सम्बन्ध है। मन पर जैसे भाव उभरते हैं, वैसी ही मुद्रा का निर्माण हो जाता है अथवा जैसी मुद्रा बनती है उसी के अनुरूप भाव उतर आते हैं। हथेली पर मुख रखकर बैठी देवकी देवी की यह मुद्रा अत्यन्त शोकमय मुद्रा है, इस मुद्रा में वह आर्त्तध्यान में स्थित हो गई।

आर्त्तध्यान-चेतना की अरति या वेदनामय एकाग्र-परिणति को ‘आर्त्तध्यान’ कहा जाता है। वह चार प्रकार का है-

1. अमनोज्ञ संयोग से संयुक्त होने पर उस (अमनोज्ञ विषय) के वियोग की चिंता में लीन हो जाना।

2. मनोज्ञ संयोग से संयुक्त होने पर उस (मनोज्ञ विषय) के वियोग न होने की चिंता में लीन हो जाना।

3. आतंक (सद्योपघाती रोग) के संयोग से संयुक्त होने पर उसके वियोग की चिंता में लीन हो जाना।

4. प्रीतिकर कामभोग के संयोग से संयुक्त होने पर उसके वियोग न होने की चिंता में लीन हो जाना।

आर्त्तध्यान के चार लक्षण हैं-

1. आक्रन्दन करना।

2. शोक करना।

3. आंसू बहाना।

4. विलाप करना।

आर्त्तध्यानयुक्त व्यक्ति मरकर तिर्यञ्च गति में जाता है।

सूत्र 47

34. पोसहसाला (पौषधशाला)

पौषध का अर्थ है अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या, पूर्णिमा आदि को किया जाने वाला धार्मिक अनुष्ठान, उसको सम्पादित करने की शाला को पौषधशाला कहते हैं। अधिक जानकारी हेतु द्रष्टव्य उवासगदसाओ 1/42 का टिप्पण।

प्रस्तुत पाठ में श्रीकृष्ण द्वारा पौषधशाला में आराधित पौषध एवं तेले के तप का उद्देश्य उपरोक्त धार्मिक अनुष्ठान से भिन्न है। लौकिक कार्य की सिद्धि के लिए इष्टदेव की आराधना, पौषध व तपोनुष्ठान करने का उल्लेख आगमों में अनेक जगह है, यथा-णायधम्मकहाओ के प्रथम अध्ययन में अभयकुमार द्वारा धारिणी देवी के दोहद पूर्ति के लिए पौषधशाला में किया जाने वाला तपोनुष्ठान युक्त पौषध। इसका उद्देश्य मोक्षपरक न होकर मात्र भौतिक सिद्धि ही है।

35. मणसीकरेमाणे मणसीकरेमाणे (मानसिक तादात्म्य स्थापित करता हुआ-करता हुआ)

यहां दिव्य शक्तियों के साथ सम्पर्क स्थापित करने की पूरी प्रक्रिया उपलब्ध है। उसके लिए तीन दिन का उपवास और पौषध व्रत का पालन अनिवार्य है। पौषध में ब्रह्मचर्य का पालन, मणि, स्वर्ण, माला वर्णक, विलेपन आदि का परिहार, एकान्तवास, मानसिक एकाग्रता और डाभ का बिछौना आवश्यक होता है।

आगम-साहित्य में अनेक स्थलों पर देवताओं के साथ संपर्क करने का यही उपक्रम प्रचलित है। इसके अनुसार मानसिक स्मृति द्वारा देव का आसन प्रकम्पित होता है। आसन प्रकम्पित होने पर वह देव अवधिज्ञान द्वारा स्मृति करने वाले को जान लेता है और वहां पहुंच जाता है।

सूत्र 48

36. किं दलयामि? किं पयच्छामि (क्या दूं? क्या उपहृत करूं?)

ये दोनों क्रियाएं समानार्थक हैं? फिर भी अधिकारी व्यक्ति के भेद से इनमें किंचित् अर्थ भेद है। यहां साक्षात् संबंधित व्यक्ति को देने के अर्थ में ‘दा’ और उससे सम्बन्धित किसी अन्य व्यक्ति को देने के अर्थ में ‘प्रयच्छ’ का प्रयोग हुआ है।

सूत्र 51

37. शब्द विमर्श-

इट्ठा-मन को प्रीतिकर।

कंता-सहज सुन्दर।

पिया-प्रियता पैदा करने वाली।

मणुण्णा-भावों से सुन्दर।

मणामा-मन को भाने वाली।

विवागसुयं के वृत्तिकार ने इन पांचों को एकार्थक माना है। वस्तुत: ये सभी शब्द क्रमिक सुंदरता के वाचक हैं।

सूत्र 52

38. जाव गब्भं परिवहइ (यावत् गर्भ का परिवहन करती है)

वृत्तिकार ने ‘जाव’ शब्द में निहित भावों पर अन्य समानान्तर कथानकों की भांति सांकेतिक रूप में यहां प्रकाश डाला है, जिसका तात्पर्यार्थ इस प्रकार है-

द्वारका के भव्य-प्रासाद में राजा वसुदेव की रानी देवकी देवी रात्रि के समय एक विशिष्ट शयनिका पर सो रही थी। वह प्रासाद विविध चित्रों से चित्रित व कलापूर्ण खम्भों से शोभित हो रहा था। कक्ष के ऊंचे शिखर पर उज्ज्वल मणि, स्वर्ण और रत्‍न जड़े हुए थे, उसका आंगन पचरंगे मणिरत्‍नों से कुट्टित था, सुगंधित प्रवर पुष्पों, कपूर, लवङ्ग, मलय-चन्दन, काला अगर, प्रवर कुन्दुरुष्क और लोबान की जलती हुई धूप की सुरभिमय महक वाले शयनीय के उपचार से वह प्रासाद मन और हृदय को आह्लादित करने वाला था। सोयी हुई देवकी देवी मध्यरात्रि के समय अर्ध-जागृत अवस्था में बार-बार ऊंघती हुई, जम्हाई लेती हुई स्वप्‍न देखती है कि आकाश-पथ से उतरकर एक सिंह उसके मुंह में प्रविष्ट हो रहा है और इसी के साथ वह तत्काल जाग जाती है।

देवकी देवी जागृत होकर स्वप्‍न का अवग्रहण कर राजा वसुदेव के समीप आई। राजा ने रानी का स्वागत कर आसन दिया। रानी ने स्वप्‍न दर्शन का वर्णन किया। रानी से स्वप्‍न की बात सुनकर राजा खूब प्रमुदित होकर कहने लगे कि-देवी! लगता है तुम्हारे गर्भ में किसी वीर, पराक्रमी, कुल-दीपक के समान भव्य आत्मा का अवतरण हुआ है, देवी! तुमने बहुत ही कल्याण और मंगलकारक स्वप्‍न देखा है। अगले दिन राजा ने स्वप्‍न शास्त्रियों को बुलाया। स्वप्‍न फल सुनाते हुए स्वप्‍न पाठकों ने कहा-स्वामिन्! हमारे स्वप्‍नशास्त्रों में इस प्रकार बयालीस स्वप्‍न, तीस महास्वप्‍न-कुल मिलाकर बहत्तर स्वप्‍न निर्दिष्ट हैं।

स्वामिन्! उनके अनुसार अर्हत् की माता और चक्रवर्ती की माता अर्हत् और चक्रवर्ती के गर्भावक्रान्ति के समय इन तीस महास्वप्‍नों में से ये चौदह महास्वप्‍न देखकर जागृत होती है, जैसे-

1. गज 2. वृषभ 3. सिंह 4. अभिषेक 5. माला 6. चन्द्रमा 7. दिनकर 8. ध्वज 9. कलश 10. पद्म सरोवर 11. सागर 12. विमान-भवन 13. रत्‍न-राशि 14. अग्‍नि।

वासुदेव की माता वासुदेव के गर्भावक्रान्ति के समय इन चौदह महास्वप्‍नों में से कोई सात महास्वप्‍न देखकर जागृत होती है।

बलदेव की माता बलदेव के गर्भावक्रान्ति के समय इन चौदह महास्वप्‍नों में से कोई चार महास्वप्‍न देखकर जागृत होती है।

माण्डलिक राजा की माता माण्डलिक राजा के गर्भावक्रान्ति के समय इन चौदह महास्वप्‍नों में से कोई एक महास्वप्‍न देखकर जागृत होती है।

स्वामिन्! इन महास्वप्‍नों में देवकी देवी ने एक सिंह का महास्वप्‍न देखा है, जो कि कल्याण और मंगलकारी है, अत: देवकी देवी बहुप्रतिपूर्ण नौ मास बीतने पर एक सुरूप बालक को जन्म देगी।

राजा और रानी ने स्वप्‍न-पाठकों से स्वप्‍न-फल सुन अपूर्व हर्ष एवं संतोष का अनुभव किया। स्वप्‍न पाठकों को राजा ने बहुत-सा दान देकर प्रतिविसर्जित किया। देवकी देवी सुखपूर्वक अपने गर्भ का पालन करने लगी।

सूत्र 53

39. जासुमण (जपा कुसुम)

यह वनस्पति विशेष का फूल है। हेमचन्द्राचार्य ने इसे अडहुल वृक्ष का फूल माना है। अडहुल एक ऐसा लाल रंग का फूल है, जो देवी को चढ़ाया जाता है। इसके और भी अनेक नाम है, जैसे-जपा पुष्प, जवा पुष्प, ओण्ड्र पुष्प, जवा, जपा पिण्ड पुष्प, हेम पुष्प, त्रिसन्ध्या और अरुणासिता। अंग्रेजी में इसे शू फ्लावर (डहेश ऋश्रेुशी) कहते हैं। अधिक जानकारी के लिए द्रष्टव्य-जैन आगम : वनस्पति कोश।

40. रत्तबंधुजीवय (लाल दुपहरिया)

यह गहरे लाल रंग का एक सुगंधित फूल है, इसे गुल दुपहरिया व रक्तबन्धूक भी कहते हैं। हेमचन्द्राचार्य ने दुपहरिया के दो नाम-बन्धूक व बन्धुजीवक बताए हैं। अभयदेवसूरि ने इसे पांच वर्ण का लोहितबन्धुक और अपनी ही ज्ञाताधर्मकथा वृत्ति में इसे पांच वर्ण का बन्धुजीवक कहा है, पाठ में रक्त को इसका विशेषण बताया है।

41. लक्खारस (लाक्षारस)

लाक्षारस-यावक। इसे लाख, महावर, अलक्तक भी कहा जाता है। यह पीपल आदि वृक्षों पर लगने वाले एक तरह के कीड़ों से बना हुआ पदार्थ विशेष है, वे लाल रंग के छोटे-छोटे कीड़े जिनसे लार निकलती है और उससे लाल रंग तैयार किया जाता है-इस पदार्थ से स्त्रियां अपना पांव रंगती है।

हेमचन्द्राचार्य ने लाक्षा के आठ पर्यायवाची नाम गिनाये हैं और महावर के दो नाम बताए हैं, पर वे सब किसी दृष्टि से एकार्थक भी माने जाते हैं।

42. सरसपारिजातक

नहीं मुरझाने वाला देव वृक्ष विशेष का फूल।

सूत्र 52-54

43. जम्मणं जहा मेहकुमारे....जहा मेहे जाव अलं भोगसमत्थे....(जन्म मेघकुमार की भांति....मेघ की भांति यावत् पूर्ण भोग समर्थ....)

आगम वाचना के समय श्रुतलेखन करते हुए पुनरुक्त पाठों को न दोहराकर अनेक स्थानों पर पूर्वोक्त पाठोंं की भांति ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है, यथा-गजसुकुमाल के जन्म तथा नामकरण के पश्‍चात् से लेकर पूर्ण भोग में समर्थ होने तक का सारा विवरण नायाधम्मकहाओ में मेघकुमार के कथानक सूत्र 1/1/74-88 तक की भांति ज्ञातव्य है। उसके अनुसार (संक्षेप में)-

देवकी देवी नौ मास पूर्ण होने पर एक पुत्र-रत्‍न को जन्म देती है। सर्वांग सुन्दर बालक को जन्मा देखकर वहां उपस्थित परिचारिकाएं शीघ्रता से वसुदेव राजा के महल में पहुंचती हैं और प्रिय वचनों से पुत्र-रत्‍न की प्राप्ति का निवेदन करती हैं। राजा प्रफुल्लित होकर तत्काल उन परिचारिकाओं को विपुल धन से सम्मानित कर उनके दासत्व को धो डालता है। कुल मर्यादा के अनुरूप दोनों राजा-रानी उस बालक का पहले दिन जन्मोत्सव मनाते हैं, दूसरे दिन रात्रि जागरण करते हैं और तीसरे दिन शिशु को चांद और सूरज के दर्शन करवाते हैं। इस प्रकार अशुचि जात-कर्म से निवृत्त होने तथा बारहवें दिन के आने पर राजा वसुदेव विशाल भोज का आयोजन कर अनेक राजे-महाराजे, मित्र, ज्ञातिजन के साथ-साथ राज्य के सभी राजपुरुष, श्रेष्ठी, सार्थवाह आदि को भी उसमें आमंत्रित करते हैं। भोजनोपरान्त राजा वसुदेवजी सभी गणमान्यों के बीच उद्घोषणा करते हैं कि रानी देवकी देवी ने एक सुन्दर सुकुमार पुत्र को जन्म दिया है, उसका शरीर जपा कुसुम के पुष्प और हाथी के तालु के समान अति सुकुमाल व लाल वर्ण वाला है, अत: उसी के गुणानुरूप शिशु का नाम गजसुकुमाल (गजसुकुमार) होगा।

वैभवपूर्ण लालन-पालन से बढ़ते हुए शिशु गजसुकुमाल ने आठ वर्ष पूर्ण कर नौवें वर्ष में प्रवेश किया। माता-पिता ने उसको सर्वकला निपुण बनाने के उद्देश्य से कलाचार्य के पास भेजा। वह धीरे-धीरे अनेक कलाओं में पारंगत हो भोग समर्थ हो गया।

सूत्र 55

44. रिउव्वेय जाव बंभण्णएसु....सुपरिणिट्ठिए (ऋग्वेद यावत् ब्राह्मण सम्बन्धी.... सुपरिनिष्ठित)

बंभण्णय शब्द के संस्कृत रूप दो बनते हैं-ब्राह्मण्यक और ब्रह्मण्यक। ब्राह्मण्यक का अर्थ है-ब्राह्मण के लिए उपयुक्त। ब्रह्मण्यक का अर्थ है-ब्राह्मण के लिए उपयुक्त अथवा ब्राह्मण-संबंधित।

वृत्तिकार ने यहां सोमिल ब्राह्मण के शिक्षा-संबंधी वर्णन में ऋग्वेद के साथ-साथ उन्हें यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद का धारक व पारगामी माना है।

ऋग्वेद-वैदिक परम्परा में माना गया है कि ब्रह्मा के मुखों से वेद निकले।4 वेदों के क्रम में ऋग्वेद सबसे पुराना वेद है। इसके दस विभाग हैं, जो मण्डल के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनके सूत्रों की कुल संख्या 1028 है। प्रत्येक सूत्र में दिव्य ईश्‍वरीय विभूति की स्तुति है और साथ-साथ सृष्टि के अनेक रहस्यों तथा तत्त्वों का उद्घाटन है।

यजुर्वेद-इस वेद में यज्ञ संबंधी पवित्र पाठ का गद्यात्मक संग्रह है। इसकी दो मुख्य शाखाएं हैं-तैत्तिरीय या कृष्णयजुर्वेद तथा वाजसनेयि या शुक्लयजुर्वेद। शुक्ल यजुर्वेद में 1990 मंत्र हैं। इसकी 15 शाखाएं हैं। कृष्ण यजुर्वेद की चार शाखाएं हैं।

सामवेद-इस वेद में सभी मंत्र गाए जाने वाले हैं इसलिए इसका नाम साम है। इसकी तीन शाखाएं हैं-कौथुमी, जैमिनीय, राणायणीय।

अथर्ववेद-यह चौथा वेद है। इस वेद को अथर्व-ऋषि ने देखा, इसलिए इसका नाम अथर्ववेद पड़ा। इसमें बीस काण्ड, सात सौ साठ सूक्त और छह हजार मंत्र हैं। इसमें शत्रुनाश के लिए अमंगल प्रार्थनाएं और अपनी सुरक्षा के लिए तथा विपत्ति, बुराई एवं दुर्भाग्य से बचाव के लिए प्रार्थनाएं पाई जाती हैं। इसमें धार्मिक एवं औपचारिक संस्कारों में प्रयुक्त होने वाले अनेक सूक्त हैं, जिनमें प्रार्थनाओं के साथ देवताओं का अभिनन्दन किया है।

चार वेदों के अतिरिक्त सोमिल अनेक ब्राह्मण संबंधी शास्त्रों में भी पारंगत था, यथा-पांचवां इतिहास, छट्ठा निघण्टु, छहों अंग, षष्टितन्त्र, संख्यान, शिक्षा, कल्प, व्याकरण, छन्द, निरुक्त, ज्योतिषशास्त्र आदि। द्रष्टव्य भगवई 2/24 का भाष्य।

सूत्र 60

45. कण्णंतेउरंसि (कन्याओं के अन्त:पुर में)

राजा के अन्त:पुर तीन प्रकार के होते हैं-

1. जीर्ण-जहां वृद्ध रानियां रहती हैं।

2. नव-जहां युवा रानियां रहती हैं।

3. कन्यक-जहां अप्राप्त यौवन राजकुमारियां, कन्याएं (लगभग बारह वर्ष के उम्र तक की) रहती हैं।

सूत्र 62

46. महतिमहालियाए महच्चपरिसाए (सुविशाल महान अर्चा वाली परिषद्)

भगवान् अरिष्टनेमि ने उस विशाल परिषद् में धर्म का प्रतिबोध दिया, जिस परिषद् में ऋषि-परिषद्, मुनि-परिषद्, यति-परिषद् और देव-परिषद् का समावेश है। उन परिषदों में सैकड़ों-सैकड़ों मनुष्यों के समूह बैठे हुए थे। प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित ‘परिषद्’ के तात्पर्यार्थ हेतु द्रष्टव्य-भ. 9/149 का मूल पाठ व भाष्य।

47. चाउज्जामं धम्मं कहेइ (चतुर्याम धर्म कहते हैं)

चौबीस तीर्थंकरों में प्रथम और अंतिम तीर्थंकर पांच महाव्रत रूप चारित्र धर्म का प्रवर्तन करते हैं। शेष बाईस तीर्थंकर चातुर्याम धर्म के प्ररूपक होते हैं। ‘चातुर्याम’ और पंच ‘महाव्रत’ में मात्र शब्द-भेद ही है। साधना दोनों की समान है। चातुर्याम धर्म में ब्रह्मचर्य को पृथक् याम (महाव्रत) नहीं माना गया, किन्तु ब्रह्मचर्य को अपरिग्रह अबाह्यादान के अंतर्गत ले लिया गया है। चातुर्याम धर्म का विकास ही पंच महाव्रत धर्म है।

48. सव्वाओ पाणाइवायाओ....परिग्गहातो वेरमणं (सर्व प्राणातिपात....परिग्रह से विरमण)

विरमण का अर्थ है-ज्ञान और श्रद्धापूर्वक प्राणातिपात आदि का प्रत्याख्यान करना, उससे सर्वथा निवृत्त होना।

प्राणातिपात-प्राणी के प्राणों का अतिपात करना अर्थात् जीव से प्राणों का विसंयोग करना।

मृषावाद-असत्य वचन।

अदत्तादान-बिना दिया हुआ लेने की बुद्धि से दूसरे के द्वारा परिगृहीत अथवा अपरिगृहीत तृण, काष्ठ आदि द्रव्य-मात्र का ग्रहण करना।

परिग्रह-चेतन-अचेतन पदार्थों में मूर्च्छा का भाव।

सूत्र 63

49. सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं....(भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन पर श्रद्धा करता हूं....)

एक विरक्त आत्मा दीक्षित होने से पहले जिन शब्दों में अपने वैराग्य की भावना प्रस्तुत करता है, उसकी भी आगम-साहित्य में एक निश्‍चित वर्णन शैली है। प्रस्तुत पाठ में भी उसी शैली का प्रयोग किया गया है।

निर्ग्रन्थों का प्रवचन अर्थात् वीतराग का वचन। जो बाह्य और आभ्यन्तर ग्रंथियों से मुक्त होते हैं, वे निर्ग्रन्थ कहलाते हैं। यह स्थिति वीतराग की होती है। प्रवचन के अनेक अर्थ हैं-तीर्थ, श्रुत, द्वादशांगी, संघ आदि। आवश्यक चूर्णि के अनुसार सामायिक से बिन्दुसार पर्यन्त श्रुत प्रवचन है।

यहां धर्म की अनुपालना की चार क्रमिक अवस्थाएं निरूपित हैं। पहले धर्म के प्रति सामान्य श्रद्धा होती है। फिर उसमें धर्म के प्रति प्रतीति होती है, प्रीति उत्पन्न होती है और उसके पश्‍चात् रुचि। धर्म के प्रति रुचि उत्पन्न होने पर साधक धर्म की आराधना करने के लिए कटिबद्ध होता है, अभ्युत्थित होता है।

सूत्र 64

50. शब्द विमर्श-

• चडगर- प्रधान, विस्तीर्ण।

• पहकर-समूह।

• प्रतीप्सित-बार-बार इष्ट होना अथवा भाव से संपन्न होना।

• अभिरुचित-जिसके प्रति रुचि हो, जो प्रिय भाव को प्राप्त हो गया हो।

सूत्र 65

51. शब्द विमर्श-

• कृतार्थ-वह व्यक्ति जिसने अपना प्रयोजन सिद्ध किया है।

• कृतलक्षण-वह व्यक्ति जिसने अपने शरीर के लक्षणों-देह चिह्नों को सार्थक कर दिया है। वह व्यक्ति जो अपने गुणों से प्रसिद्ध हो।

सूत्र 67

52. मणोमाणसि महया पुत्तदुक्खेणं (मन की गहराई में रहे हुए महान पुत्र-दु:ख)

वह दु:ख, जो भीतर में ही भोगा जाता है, वाणी से व्यक्त नहीं किया जाता।8 देवकी देवी के हृदय में इस बात का संताप था कि पूर्व के सात पुत्रों के बाल्यावस्था का लालन-पोषण वह नहीं कर पाई और देव-योग से प्राप्त आठवां पुत्र गजसुकुमाल भी अनगारिता में प्रविष्ट होना चाहता है।

53. प्रस्तुत सूत्र में मानसिक आवेगों से शरीर पर होने वाले प्रभावों का मार्मिक चित्रण है, यह मनोकायिक रोगों के विश्‍लेषण का पुष्ट आधार बनता है।

शब्द विमर्श-

• चिलिण-क्लिन्न, भीगा हुआ।

• दीणविमणवयण-दीन और विमनस्क मुख वाला।

• आलुग-अवरुग्ण-म्लान।

• निच्छाय-निष्प्रभ।

• खुम्मिय-धरती पर गिरने के कारण मोच खाया हुआ।

• केसहत्थ-केश-समूह।

• इंदलट्ठी-इन्द्रयष्टि इन्द्र महोत्सव के अवसर पर बनाया जाने वाला एक काष्ठमय स्तूप।

सूत्र 68

54. ‘देवकी और गजसुकुमाल के परिसंवाद-पद’ में जो परस्पर संवाद का वर्णन है, वह शैलीगत वर्णन है। देवर्धिगणी के समय आगमों का संकलन और लिपीकरण हुआ, तब वर्णन की कुछ शैलियां निर्धारित की गईं, जैसे-नगरवर्णन, राजवर्णन, चैत्यवर्णन आदि-आदि। इसी तरह दीक्षा की अनुज्ञा के लिए पुत्र और माता-पिता के संवाद-शैली का जो वर्णन अन्यत्र है, यथा-भ. 9/165-178, नाया. 1/1/106-113 आदि, वही यहां उद्धृत है।

शब्द-विमर्श-

• ससंभम-ससंभ्रम अर्थात् चित्त की व्याकुलता से।

• ओवत्तिया-वृत्तिकार ने इसके दो संस्कृत रूप किए हैं-

1. अपवर्तिका-फेंकने वाली।

2. अपवर्तिता-फेंकी गई।

• गायलट्ठी-गात्र-यष्टि अर्थात् शरीर रूप यष्टि।

• उक्खेवय-उत्क्षेपक, बांस से बना हुआ पंखा, उसके मध्य में छोटा डंडा होता है, उसे मुट्ठी में पकड़कर हवा झलते हैं।

• तालविंट-तालवृन्त। ताड़ के पत्रों से बना हुआ पंखा। वृत्तिकार ने इसका दूसरा अर्थ किया है-ताड़पत्र के आकार वाला चर्ममय पंखा।

• वीयणग-वीजनक। बांस से बना हुआ पंखा। इसका दण्ड भीतर से पकड़ा जाता है।

उपरोक्त तीनों प्राचीनकाल में प्रचलित पंखे थे, जिनमें आकृतिगत किंचित् अंतर है।

• सफुसिय-उदक बिन्दु सहित।

• इट्ठे....मणामे-द्रष्टव्य प्रस्तुत वर्ग के सूत्र 51 का टिप्पण।

• सम्मए-सम्मत। जिनके द्वारा किए गए कार्य ससम्मत होते हैं।

• बहुमए-बहुमत। बहुत से कार्यों में अथवा बहुलतया जो मान्य होते हैं।

• अणुमए-अनुमत, कार्य-समाप्ति के बाद भी जिनका मत भविष्य के लिए मतानुमत बन जाता है।

• भंडकरंडगसमाणे-आभूषणों के पात्र के समान जो सदा स्वीकार्य हो।

• जीविय-उस्सासिय-जीवन में उच्छ्वास के समान। भगवई 9/169 में इसकी जगह ‘जीविऊसविय’ पाठ है, जिसका अर्थ है-जीवन-उत्सव।

• उंबरपुप्फं व दुल्लहे सवणयाए (उदुम्बर पुष्प के समान श्रवण दुर्लभ हो)।

उदुम्बर का अर्थ है-गूलर क्षीरवृक्ष, हेमदुग्ध और सदाफल इसके पर्यायवाची नाम हैं। शब्द कल्पद्रुम में इसके गुणनिष्पन्न अठारह नामों का उल्लेख है। उसके अनुसार उसकी छाल शीतल होती है और वह पुष्पशून्य होता है।

प्रस्तुत सूत्र में उदुम्बर पुष्प की भांति दुर्लभता का जो उल्लेख है, उसका तात्पर्य यही है कि जैसे उदुम्बुर का फूल अलभ्य है वैसे ही मां की दृष्टि में गजसुकुमाल जैसा पुत्र अन्यत्र दुर्लभ है।

• कुलवंसतंतु-कुलवंश, संतान। तंतु दीर्घत्व के साधर्म्य से कुलवंश को तंतु कहा गया है।

सूत्र 70

55. शब्द विमर्श-

• अज्जय-पज्जय-पिउपज्जय-पितामह, प्रपितामह, प्रप्रपितामह। ये देशी शब्द हैं

• हिरण्य-हिरण्य शब्द के अनेक अर्थ होते हैं-स्वर्ण, आभूषण, चांदी, कोई भी मूल्यवान धातु, ऐश्‍वर्य आदि।10 कल्पसूत्र की वृत्ति के अनुसार हिरण्य का अर्थ है-अघटित स्वर्ण।

• सुवर्ण-सोना, जो आभूषण रूप में परिणत नहीं है-वह सोना12, सोने का सिक्का।

• कांस्य-तांबे और टिन के मेल से बनी एक धातु, धातु निर्मित पानपात्र।

• मणि-बहुमूल्य और कांतियुक्त पत्थर। दशाश्रुतस्कंध एवं भगवती वृत्तिकार ने इसका अर्थ चन्द्रकान्त आदि मणि किया है।

• मौक्तिक-मोती।

• शंख-दक्षिणावर्त्त शंख आदि।

• शिला-विषहारिणी अथवा हीरा पीसने का साधन1, शिला-‘मैनसिल’ (ठशवरीीशपळल) का भी एक नाम है।

• प्रवाल-मूंगा।

• लाल रत्‍न-पद्मराग मणि। पद्मराग माणिक्य का पर्यायवाची नाम है।

• संतसार-श्रेष्ठ सुगंधित द्रव्य। सन्त (सत्)-श्रेष्ठ। सार-चन्दन आदि सुगंधित वर्ग का द्रव्य। आयुर्वेद के ग्रन्थों में सार-‘सुगंधित वस्तुओं के वर्ग’ का नाम है। भगवती वृत्ति में ‘सन्त’ का अर्थ ‘विद्यमान’ और ‘सार’ का अर्थ ‘प्रधान’ किया है।

कौटिल्य अर्थशास्त्र में ‘सार’ वर्ग है। उसके अन्तर्गत चंदन, अगरु, कोलायक (काष्ठ विशेष), तैल पर्णिक (गंध वृक्ष) और भद्रश्री आदि गन्ध द्रव्यों का ग्रहण किया गया है।

56. आसत्तमाओ कुलवंसाओ (सातवीं पीढ़ी तक)

प्राचीनकाल में सम्पदा की प्रचुरता की एक कसौटी मानी जाती थी-जो सम्पदा सात पीढ़ी तक पर्याप्त हो। उसका अपना महत्त्व था। जिसके पास इतनी सम्पदा होती थी, वह व्यक्ति सम्पन्न माना जाता, इसीलिए प्रस्तुत सूत्र में ‘अलाहि जाव आसत्तमाओ कुलवंसाओ’ का प्रयोग मिलता है।

सूत्र 72

57. शब्द-विमर्श-

• विसयाणुलोमाहिं-शब्द आदि पांच इन्द्रिय-विषयों में आकर्षण पैदा करने के अनुकूल।

• आघवणा-आख्यापन अर्थात् सामान्य कथन।

• पण्णवणा-प्रज्ञापन अर्थात् विशेष कथन।

• सण्णवणा-संज्ञापन अर्थात् सम्बोधना।

• विण्णवणा-विज्ञापन अर्थात् विशेष जानकारियां अथवा प्रेमपूर्ण प्रार्थना।

58. यहां निर्ग्रन्थ प्रवचन की बारह विशेषताएं प्रतिपादित की हैं-

• संच्चं-सत्य। सत्पुरुषों के लिए हितकर है, इसलिए वह सत्य है-यह अर्थ अभयदेवसूरि का है। आवश्यक चूर्णि में इसका दूसरा अर्थ भी मिलता है-यह सद्भूत-यथार्थ होने के कारण सत्य है।

• अनुत्तरं। यथार्थ का उत्तम निरूपक है।

• केवलं-अद्वितीय। ऐसा हितकर दूसरा प्रवचन नहीं है, इसलिए यह अद्वितीय है-यह आवश्यक चूर्णि की व्याख्या है।

• पडिपुण्णं-प्रतिपूर्ण। निर्ग्रन्थ-प्रवचन में ज्ञान, दर्शन और चारित्र-तीनों का समन्वय है, इसलिए यह प्रतिपूर्ण है, अर्थात् मोक्ष-प्राप्ति के साधनों से परिपूर्ण है।

• नेयाउयं-नैर्यात्रिक। आवश्यक चूर्णि में इसका अर्थ न्याय से अबाधित किया है। अभयदेवसूरि ने इसका शब्दार्थ नायक-मोक्ष गमक किया है।

• संसुद्धं-संशुद्ध, समग्रतया शुद्ध। हेतु आदि की कसौटी पर खरा उतरने वाला।

• सल्लगत्तणं-माया, निदान और मिथ्यादर्शन शल्य का कर्तन करने वाला।

• सिद्धिमग्गं-सिद्धि का मार्ग। प्रयोजन-सिद्धि का मार्ग।

• मुत्तिमग्गं-मुक्ति का मार्ग। कर्म-बंधन से मुक्त होने का मार्ग।

• निज्जाणमग्गं-निर्याण का मार्ग। सिद्धिक्षेत्र में जाने का उपाय।

• निव्वाणमग्गं-निर्वाण का मार्ग। आत्म-स्वास्थ्य का मार्ग, सकल कर्म निरपेक्ष सुख का मार्ग।

• सव्वदुक्खप्पहीणमग्गं-समस्त दु:खों के क्षय का मार्ग। समस्त संक्लेशों से विहीन मार्ग।

तुलना के लिए द्रष्टव्य भगवई 9/177 का तथा आवस्सयं 4/9 का टिप्प्ण।

59. अहीव एगंतदिट्ठिए (सांप की भांति एकान्त दृष्टि)

सर्प की आंखों में पलकें नहीं होती। उसके आंखों के ऊपर एक पारदर्शी झिल्ली मढ़ी हुई रहती है। इसलिए उसकी आंखें सदा खुली रहती हैं। वह अपने लक्ष्य पर अत्यन्त निश्‍चल दृष्टि रखता है। यही कारण है कि उसके द्वारा देखे जाने वाले पदार्थ का उसमें स्थिर प्रतिबिम्ब पड़ता है। वह प्रतिबिम्ब को लम्बे समय तक अवस्थित रखने में समर्थ है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर संयम के प्रति होने वाली एकाग्र दृष्टि की सर्प की एकाग्र दृष्टि से तुलना की गई है।

तुलना के लिए द्रष्टव्य उत्तरज्झयणाणि 19/38 का टिप्पण।

60. शब्द विमर्श-

• आधाकर्मिक-साधु को मन में रखकर उसके निमित्त तैयार किया जाने वाला आहार। साधु के निमित्त सचेतन को अचेतन करना अथवा अचेतन को पकाना, घर आदि बनाना, वस्त्र आदि तैयार करना।

• औद्देशिक-परिव्राजक, श्रमण, निर्ग्रन्थ आदि सभी को दान देने के उद्देश्य से बनाया गया भोजन, वस्तु अथवा मकान आदि।

• क्रीतकृत-मुनि के लिए खरीद कर उससे कुछ बनाया गया।

• स्थापित-मुनि के लिए स्थापित किया हुआ।

• रचित-मुनि के लिए चूरमे से चूरमे का लड्डू बना देना।

61. • दुब्भिक्खभत्ते-दुर्भिक्ष भक्त। राजा तथा अन्य धनाढ्य व्यक्ति भयंकर दुष्काल होने पर जो भक्त-पान तैयार कराकर देते हैं, उसे दुर्भिक्ष भक्त कहते हैं।

• कंतारभत्ते-कान्तार भक्त। प्राचीनकाल में भिक्षुओं का गमनागमन सार्थवाहों के साथ होता था। कभी वे अटवी में साधु पर दया करके उसके लिए भोजन बनाकर दे देते थे, उस भक्त को कान्तारभक्त कहते हैं।

• वद्दलियाभत्ते-वार्दलिका भक्त। आकाश में बादल छाए हुए हैं। वर्षा गिर रही है। ऐसे समय में भिक्षु भिक्षा के लिए नहीं जा सकते। यह सोचकर गृहस्थ उनके लिए विशेषत: जो भोजन तैयार करते हैं, वह वार्दलिका भक्त है।

• गिलाणभत्ते-ग्लानभक्त, इसके तीन अर्थ हैं-

1. आरोग्यशाला (अस्पताल) में दिया जाने वाला भोजन।

2. आरोग्यशाला के बिना भी सामान्यत: रोगी को दिया जाने वाला भोजन।

3. रोग उपशमन के लिए दिया जाने वाला भोजन।

62. शब्द-विमर्श-

• वात्तिक-वात संबंधी।

• पैत्तिक-पित्त संबंधी।

• श्‍लैष्मिक-कफ संबंधी।

• सान्निपातिक-वात, पित्त आदि दोषों के मिश्रण से होने वाला।

• रोग-लम्बे काल तक चलने वाली व्याधि।

• आतंक-सद्योघाती व्याधि।

63. बावीसपरीसहोवसग्गे (बाईस परीषह और उपसर्ग)

जो कष्ट साधु आदि द्वारा सहे जाते हैं, वे परीषह हैं। अथवा जो कष्ट यदृच्छया (अनायास-सहज रूपेण) प्राप्त होते है, वे परीषह हैं। कुल बाईस परीषह हैं-

1. क्षुधा 2. पिपासा 3. शीत 4. उष्ण 5. दंशमशक 6. अचेल 7. अरति 8. स्त्री 9. चर्या 10. निषद्या 11. शय्या 12. आक्रोश 13. वध 14. याचना 15. अलाभ 16. रोग 17. तृण-स्पर्श 18 जल्ल 19. सत्कार-पुरस्कार 20. प्रज्ञा 21. अज्ञान 22. दर्शन।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य-उत्तरज्झयणाणि के दूसरे अध्ययन का आमुख।

उपसर्ग का अर्थ है-उपद्रव, बाधा। ठाणं में उपसर्ग के चार प्रकार बतलाए गए हैं-

1. देवताओं से होने वाला।

2. मनुष्यों से होने वाला।

3. तिर्यञ्चों से होने वाला।

4. स्वयं अपने द्वारा होने वाला।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य ठाणं 4/597 का टिप्पण।

सूत्र 73

64. शब्द विमर्श-

• कीवाणं-क्लीब-जिसके शरीर का संहनन कमजोर हो।

• कायराणं-कायर-चित्त के अवष्टंभ-साहस और स्थिरता से रहित।

• कापुरिसाणं-कापुरुष-कुत्सित पुरुष।

सूत्र 81

65. रायाभिसेएणं अभिसिंचइ (राज्याभिषेक से अभिषिक्त करते हैं।)

राज्याभिषेक की सामग्रियों के संदर्भ में नायाधम्मकहाओ के सूत्र 1/1/118 में विशद वर्णन उपलब्ध है। उसी के आधार पर माना जा सकता है कि राज्याभिषेक करने की आगमिक युग में एक व्यवस्थित प्रथा रही है। तदनुसार प्रस्तुत प्रसंग में भी राज्याभिषेक के लिए ज्ञातव्य है कि वासुदेव कृष्ण ने गजसुकुमाल को महान राज्याभिषेक से अभिषिक्त किया।

66. जय-जय नंदा!.....(हे नन्द! तुम्हारी जय हो, जय हो....)

उक्त शब्दावली राज्याभिषेक आदि विशेष अवसरोंं पर अभिस्तवना के रूप में प्रयुक्त की जाती है। यह जय-विजय के सूचक और मन को प्रिय लगने वाली शब्दावली है। आगम साहित्य में अनेक स्थलों पर इसका उल्लेख है। रायपसेणियं, जीवाजीवाभिगमे आदि में देवलोक में आयोजित विशेष प्रसंगों में देवताओं द्वारा लगभग इसी शब्दावली के प्रयोग करने का वर्णन है। प्रव्रज्या ग्रहण करने के अवसर पर उपस्थित जन समूह के द्वारा इसी शब्दावली से जमालि का अभिनंदन किया गया। इस तरह शुभकामनाएं प्रेषित किए जाने की यह परंपरा काफी प्राचीन है।

प्रस्तुत प्रसंग में श्रीकृष्ण अपने लघु सहोदर गजसुकुमाल का स्वयं राज्याभिषेक करते हैं और वर्धापना के रूप में कहते हैं ‘हे नन्द! तुम्हारी जय हो, जय हो। हे भद्रपुरुष! तुम्हारी जय हो, जय हो, हे नन्द! तुम्हारी जय हो, जय हो, भद्र हो। अजित को जीतो, जित की पालना करो। जीते हुए लोगों के मध्य में निवास करो।’

स्वयं त्रिखण्डाधिपति वासुदेव के द्वारा किसी का राज्याभिषेक से अभिषिक्त किया जाना, तत्पश्‍चात् बद्धांजलिपूर्वक इस तरह शुभकामना देने का यह प्रसंग अन्यत्र दुर्लभ है। यह श्रीकृष्ण के उदार व्यक्तित्व का द्योतक है।

67. गामागर....सण्णिवेसाणं (ग्राम, आकर....सन्निवेश)

यहां ग्राम, आकर से लेकर सन्निवेश तक के 12 शब्दों का अर्थ इस प्रकार है।

ग्राम-जो कर (ऋण) आदि से गम्य हो, जहां टेक्स लगता हो।

आकर-लवण आदि की उत्पत्ति भूमि।

नगर-जहां कर नहीं लगता।

खेट-जिसके चारों ओर रेत का प्राकार हो।

कर्बट-कुनगर।

द्रोणमुख-वह व्यापारिक क्षेत्र जहां जल और स्थल-दोनों मार्गों से माल आता हो।

मडम्ब-जिसके चारों ओर एक-एक योजन तक कोई गांव आदि न हो।

पत्तन-पत्तन दो प्रकार के होते हैं-जल पत्तन और स्थल पत्तन। जहां जल मार्ग से माल आता हो, वह जल-पत्तन और जहां स्थल मार्ग से माल आता हो, वह स्थल-पत्तन है।

संवाह-जिस गिरिदुर्ग आदि पर धान को ढोकर ले जाया जाता है।

सन्निवेश-सार्थ आदि (के ठहरने) का स्थान। भगवई 1/48-50 का भाष्य।

दि जैनिस्ट स्टडीज में उल्लिखित इन शब्दों की व्याख्या मननीय होने के साथ-साथ मनोरंजक भी है।

1. ग्राम-जहां साधु भिक्षा के लिए गमन करते हैं। जो गुणों को ग्रसता है। जहां अठारह प्रकार के कर लगते हैं अथवा कांटों की बाड़ से आवृत जन-निवास।

जहां केवल विप्र और विप्रभृत्य रहते हैं, वह गांव है, अथवा जहां केवल शूद्र ही रहते हैं, वह गांव है।

2. नगर-जहां किसी प्रकार का कर नहीं लगता। जिसके चारों ओर विशाल गोपुर हों और जो शोभन हो। नगर की पहचान-देवमन्दिरों, विचित्र प्रकार के प्रासादों, बाजारों, मकानों और शोभन राजमार्गों द्वारा होती है।

3. खेड-धूलि के प्राकार से घिरा हुआ, चारों ओर से नदी अथवा पर्वत से घिरा हुआ, पुर की अपेक्षा जिसका विस्तार आधा हो। किसानों का गांव।

4. कर्बट-चारों गांव के मध्य स्थित गांव कर्बट है। दो सौ गांव के मध्य स्थित कावटिका और सौ गांव के मध्य स्थित गांव को काव कहते हैं। जिसके एक ओर गांव हो और दूसरी ओर नगर, उन दोनों का जो मिला-जुला भाग है, वह कर्बट है, जो पर्वत या नदी से घिरा हुआ हो वह कर्बट है।

5. मडम्ब-मडम्ब के तीन अर्थ किये हैं-1. जिसके चारों ओर ढाई योजन तक कोई गांव न हो, अथवा 2. जिसके चारों ओर अर्ध योजन तक गांव हो, अथवा 3. जिसके चारों ओर आस-पास में कोई दूसरा गांव, नगर आदि न हो, जो चारों ओर से जनाश्रय शून्य हो।

6. पत्तन-जहां सब दिशाओं से लोग आते हों, जहां रत्‍नों की खानेंं हों। पत्तन दो प्रकार के होते हैं-जलमध्यवर्ती, स्थलमध्यवर्ती। जहां रत्‍न उत्पन्न होते हों, जो शकट और नौकाओं से गम्य हो, घाटयुक्त हो, वह पत्तन और जो केवल नौकाओं द्वारा ही गम्य हो वह पट्टन कहलाता है।

जहां जल या स्थल पथ में से किसी एक द्वारा प्रवेश या निर्गम हो।

7. द्रोणमुख-द्रोण नाम के समुद्र की बेला से घिरा हुआ। जहां जल और स्थल दोनों से प्रवेश और निर्गम हो, जैसे-भृगुकच्छ, भड़ौंच आदि।

8. आकर-सोने आदि का उत्पत्तिस्थान, लोह आदि की उत्पत्ति-भूमि।

9. आश्रम-तापस आश्रम से उपलक्षित स्थान। तीर्थ स्थान अथवा मुनि स्थान।

10. सन्निवेश-सार्थ, कटक आदि का वास। यात्रा आदि के लिए समागत व्यक्तियों का आवास। सन्निवेश सार्थ और सेना का होता है।

11. निगम-जहां बहुत से व्यापारियों का निवास हो। जिसके निर्गमन के लिए चार से अधिक मार्ग हो। निगम-वणिग्ग्राम।

12. राजधानी-जहां राजा रहता हो।

13. संबाह-किसान समभूमि में खेती कर, सुरक्षा के लिए दुर्ग भूमि आदि में धान को वहन कर ले जाते हैं, वह संवाह (संबाध) कहलाता है। जहां चारों ही वर्णों के लोग बड़ी संख्या में रहते हों। द्रष्टव्य ठाणं 2/390 का टिप्पण।

68. आहेवच्चं...पालेमाणे (आधिपत्य...पालन करते हुए)

प्रस्तुत सूत्र में नेतृत्व के गुणों को बताया गया है-

आधिपत्य-अनुशासन।

पौरपत्य-अग्रगामिता।

स्वामित्व-स्वामिभाव।

भर्तृत्व-संरक्षण और पोषण।

महत्तरकत्व-उत्तमता।

आज्ञा-ईश्‍वर-सेनापत्य-आदेश-निर्देश देने में समर्थ।

पालयन्-स्वयं पालन करता हुआ।

69. अहय (अहत)

विपाकश्रुत वृत्ति में इसके दो संस्कृत रूप दिए हैं-

1. आहत-आख्यानक प्रतिबद्ध नाट्य और गीत।

2. अहत-अव्याहत नाट्य और गीत।

प्रथम अर्थ वृद्ध व्याख्या के आधार पर किया है और दूसरा वृत्तिकार का अपना अभिमत है।

70. तंती.... घण-मुइंग.... (तंत्री....घन-मृदंग)

तंत्री-वीणा।

तल-हस्तताल।

ताल-कंसिका।

भगवती वृत्ति में तल और ताल को एक शब्द मानकर उसका अर्थ हस्तताल किया है। वैकल्पिक रूप में तल का अर्थ हस्त और ताल का अर्थ कंसिका भी किया है।

त

्रुटित-यह शेष वाद्यों का वाचक है। वृत्ति के सम्पादक ने तूर्य शब्द से त्रुटित तक की शब्द-परिवर्तन यात्रा का उल्लेख किया है।

घन-मृदंग-मेघ के समान ध्वनि करनेवाला मृदंग नामक वाद्य।

71. भोगभोगाइं (भोगार्ह भोगों को)

भोग शब्द संस्कृत में पुल्लिंग है। प्राकृत में लिंग व्यभिचार मान्य है। उसके अनुसार भोगभोगाइं नपुंसक लिंग का प्रयोग हुआ है।

सूत्र 84

72. कुत्तियावणाओ (कुत्रिकापण से)

कुत्रिकापण-वह दुकान या स्टोर, जहां विश्‍व भर की प्रत्येक वस्तु उपलब्ध होती हो।

प्राचीन मान्यता के अनुसार देवाधिष्ठित होने के कारण स्वर्ग, मर्त्य और पाताल रूप तीन लोक में उपलब्ध होने वाली प्रत्येक वस्तु जहां उपलब्ध होती हो, वे आपण-दुकानें कुत्रिकापण कहलाती थीं। कुत्तिय के संस्कृत रूप में ‘कुत्रिक’ के अतिरिक्त ‘कुत्रिज’ शब्द भी बनता है, उसके अनुसार धातु, जीव और मूल (जड़)-पृथ्वी पर इन तीनों लक्षणों से उत्पन्न सारी वस्तुओं का जिस आपण (दुकान) में व्यापार होता है, उसे ‘कुत्रिकापण’ कहा जाता है।

73. निक्खमणं जहा महाबलस्स (निष्क्रमण महाबल की भांति)

सूत्रकार ने यहां इंगित किया है कि भगवई के ग्यारहवें शतक में वर्णित महाबल के प्रव्रज्या हेतु अभिनिष्क्रमण का जो शैलीगत वर्णन वहां है, वही वर्णन गजसुकुमाल के प्रसंग में ज्ञातव्य है, यह वर्णन बहुत ही विस्तृत एवं रोचक है तथा आगमों के लिपीकरण में ऐसे अनेक प्रसंगों में इसी निश्‍चित शैली का निर्देश प्राप्त होता है। नायाधम्मकहाओ में भी ऐसा ही वर्णन मेघकुमार के कथानक में है। समग्र वर्णन को यहां प्रस्तुत प्रसंग में संक्षिप्त रूप में निम्‍न प्रकार से समझा जा सकता है-

गजसुकुमाल जब राजा बन गया, तब भी राज्य-संपदा उन्हें लुभा नहीं पाई। वे अर्हत् अरिष्टनेमि के पास दीक्षित होने के लिए उद्यत हुए। आवश्यक उपकरण मंगवाए गए। निष्क्रमण हेतु कुछ केशों को छोड़कर शेष सारे केशों को नापित द्वारा कटवा दिया गया। विविध प्रकार के सुरभित गन्धोदक से गजसुकुमाल को नहलाकर उन्हें दिव्य वस्त्रों व आभूषणों से विभूषित किया गया। परिवार और नगरजनों से परिवृत तथा हजार पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिविका पर आरूढ़ होकर विभिन्न प्रकार की मंगल ध्वनियों के बीच गजसुकुमाल अर्हत् अरिष्टनेमि के पास आए। माता-पिता ने भगवान् से निवेदन किया-‘देव! हमारा यह पुत्र गजसुकुमाल आपके चरणों में प्रव्रजित होना चाहता है। यह नवनीत-सा कोमल है। यह अपार सुख-वैभव के बीच पला-पुसा है, फिर भी उसमें आसक्त नहीं है। पंक में उत्पन्न होने वाला पंकज पंक से लिप्त नहीं होता वैसे ही यह राजकुमार भोगों से निर्लिप्त है। आप इसे अपना शिष्य बनाकर हमें कृतार्थ करें।’

भगवान् ने गजसुकुमाल को प्रव्रजित होने की आज्ञा दी। गजसुकुमाल अपने आभूषण उतारने लगा, इस दृश्य को देख मां देवकी का मन द्रवित हो उठा।

अर्हत् अरिष्टनेमि ने स्वयं गजसुकुमाल को प्रव्रजित किया और स्वयं उसे साधुचर्या की जानकारी देते हुए निर्देश दिया-‘देवानुप्रिय! अब तुम मुनि बन गए हो, अब तुम्हें यतनापूर्वक चलना है, यतनापूर्वक बैठना है, यतनापूर्वक सोना है, यतनापूर्वक खड़े रहना है, यतनापूर्वक बोलना है और यतनापूर्वक ही भोजन करना है, इस चर्या में लेश-मात्र भी प्रमाद न हो।’ मुनि गजसुकुमाल भगवान अरिष्ट नेमि के इस विशिष्ट धार्मिक उपदेश को सम्यक्तया स्वीकार कर लेता है।

सूत्र 85

74. पाणेहिं भूएहिं जीवेहिं सत्तेहिं (प्राण, भूत, जीव और सत्त्वों के प्रति)

प्राण, भूत, जीव और सत्त्व-ये सामान्यत: पर्यायवाची हैं, एकार्थक हैं, किन्तु भेद की विवक्षा करने पर इनके स्वतन्त्र वाच्यार्थ हैं, जैसे-

• प्राण-द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय प्राणी।

• भूत-तरु (वनस्पतिकाय)।

• जीव-पंचेन्द्रिय।

• सत्त्व-शेष सब जन्तु।

सूत्र 86

75. इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी (ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारी)

प्रस्तुत पाठ के पूर्ति स्थल के लिए द्रष्टव्य नायाधम्मकहाओ-1/14/40 अथवा दसाओ 5/7। इस पाठ में जैन मुनि के गुणों की एक जीवन्त प्रतिमा उत्कीर्ण की गई है। जिसमें मुनित्व के बाह्य और आंतरिक दोनों रूप सामने आते हैं। चलना, बोलना, खाना, वस्तुओं को लेना और रखना तथा उत्सर्ग करना-ये जीवन-यात्रा की सामान्य प्रवृत्तियां हैं। इनके साथ ‘समित’ शब्द का प्रयोग करके सूत्रकार ने इंगित किया है कि ये प्रवृत्तियां गुप्तिपूर्वक होनी चाहिए, संयत और जागरूकतापूर्वक होनी चाहिए।

मन, वचन और शरीर-ये तीनों प्रवृत्ति के साधन हैं, इनका प्रयोग भी संयत और संगत होना चाहिए। मुनि को प्राप्त इन्द्रिय-विषयों में राग-द्वेष का निग्रह करने वाला गुप्तेन्द्रिय बने रहना चाहिए।

गुप्तब्रह्मचारी-भगवती वृत्ति के अनुसार ब्रह्मचर्य की नव गुप्तियों का सम्यक् पालन करने वाला गुप्तब्रह्मचारी कहलाता है। ब्रह्मचर्य की नौ गुप्तियों के लिए द्रष्टव्य-समवाओ 9/1।

सूत्र 87

76. एगराइयं महापडिमं (एकरात्रिकी महाप्रतिमा)

जैन परम्परा में साधना की अनेक विशिष्ट पद्धतियां प्रचलित थीं, उनमें एक है-भिक्षु प्रतिमा। समवाओ, ठाणं, भगवई और आवश्यक निर्युक्ति में बारह भिक्षु प्रतिमाओं का नामोल्लेख मिलता है। दसाओ में इन प्रतिमाओं का विस्तार से प्रतिपादन किया गया है।

उन बारह भिक्षु प्रतिमाओं में-एक मास से लेकर सात मास तक की सात प्रतिमाएं हैं। आठवीं, नौवीं और दसवीं प्रतिमाएं सात-सात अहोरात्र (दिन-रात्रि) की होती हैं। ग्यारहवीं एक अहोरात्र की होती है और बारहवीं केवल एक रात्रि की होती है-जिसे एकरात्रिकी महाप्रतिमा भी कहते हैं। प्रत्येक प्रतिमा का अपना-अपना विधान एवं अभिग्रह निर्दिष्ट है, जो कि उत्तरोत्तर वृद्धिंगत होता रहता है।

विस्तृत वर्णन के लिए द्रष्टव्य-दसाओ की सातवीं दशा, उसका आमुख एवं टिप्पण।

टीकाकार अभयदेवसूरि ने दो गाथाओं को उद्धृत कर एक तर्क प्रस्तुत करते हुए उसका बहुत सुन्दर समाधान दिया है, उनके अनुसार-भिक्षु प्रतिमाओं का आचरण वही मुनि कर सकता है, जो मुनि विशिष्ट संहनन संपन्न, धृतिसंपन्न, शक्तिसंपन्न तथा भावितात्मा होता है, वह गुरु की आज्ञा प्राप्त कर इन प्रतिमाओं को स्वीकार कर सकता है। उसकी न्यूनतम श्रुत-सम्पदा नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु तथा उत्कृष्ट श्रुत-सम्पदा कुछ न्यून दस पूर्व की होनी चाहिए।

उपर्युक्त निर्देश से भिन्न मुनि गजसुकुमाल जिस दिन प्रव्रजित होता है, उसी दिन अर्हत् अरिष्टनेमि से एकरात्रिकी महाप्रतिमा को स्वीकार कर महाकाल श्मशान में साधना करता है, ऐसा कैसे?

अर्हत् अरिष्टनेमि सर्वज्ञ थे और सर्वज्ञ कल्पातीत होते हैं, अत: उपरोक्त निर्देश के अतिरिक्त सर्वज्ञ द्वारा स्वीकार कराई गई बारहवीं प्रतिमा अविरुद्ध है तथा वह भी संगत है।

प्रस्तुत सूत्र के अनुसार इसमें मुनि की शारीरिक मुद्रा इस प्रकार होती है-प्रलम्ब बाहु, सटे हुए पैर, आगे की ओर झुका हुआ शरीर तथा अनिमेष नयन। दसाओ आगम में इससे जुड़ा हुआ एक और तथ्य प्राप्त होता है कि बारहवीं भिक्षु प्रतिमा का सम्यक् अनुपालन करने वाले मुनि को अवधिज्ञान अथवा मन:पर्यवज्ञान अथवा केवलज्ञान हो सकता है तथा इस प्रतिमा का सम्यक् अनुपालन न करने वाले मुनि को उन्माद, दीर्घकालिक रोग अथवा आतंक हो सकता है, वह केवली प्रज्ञप्त धर्म से भ्रष्ट हो सकता है। इसमें साधक को साधनाकाल के दौरान देव, मनुष्य और तिर्यञ्च संबंधी उत्पन्न होने वाले उपसर्गों को समभाव से सहना होता है।

सूत्र 88

77. अणिमिसनयणे सुक्क-पोग्गल-निरुद्धदिट्ठी (नेत्रों को अनिमेष बना, शुष्क पुद्गल पर दृष्टि टिका)

शुष्क पुद्गल पर दृष्टि टिकाने से तात्पर्य है-अचेतन पदार्थ पर दृष्टि को स्थिर करना, उन्मेष आदि भी नहीं करना। किसी एक पुद्गल पर दृष्टि टिका कर लम्बे समय तक इससे प्रतिमाप्रतिपन्न साधक आंखों का निमेष तक नहीं करता।

भगवान महावीर ने म्लेच्छ प्रदेश दृढ़भूमि के पोलास नामक चैत्य में यह महाप्रतिमा की थी। उसमें वे एक अहोरात्र तक एक पुद्गल पर दृष्टि टिकाए रहे। उनमें भी वे अचित्त पुद्गल को ही देखते, सचित्त से दृष्टि का संहरण कर लेते थे। इसका तात्पर्य यह होना चाहिए कि सचित्त पर अनिमेष दृष्टि टिकाने से उन जीवों को परिताप हो सकता है।

तन्त्रशास्त्र और हठयोग में इसे त्राटक कहा जाता है। बाहरी वस्तु के अतिरिक्त यहां पुद्गल का एक अर्थ अपना शरीर भी हो सकता है। नासाग्र या भृकुटि पर दृष्टि को अनिमेष करना ध्यान का महत्त्वपूर्ण प्रयोग है। आचार्य हेमचन्द्र ने नासाग्र पर अनिमेष को जिनेन्द्र-मुद्रा का एक लक्षण माना है, भृकुटि पर अनिमेष दृष्टि टिकाने को शाम्भवी मुद्रा कहा जाता है।

• थंडिल्लं-स्थंडिल अर्थात् जीव-जन्तुओं से रहित भूमि।

सूत्र 89

78. आसुरुत्ते....मिसिमिसेमाणे (तत्काल क्रोध से आविष्ट ....और क्रोध से प्रज्वलित होता हुआ....)

ये क्रोध की उत्पत्ति और अभिव्यक्ति की क्रमभावी अवस्थाएं हैं।

1. आसुरुत्ते-तत्काल क्रोध से आविष्ट (हो गया), आसुरुत्त का संस्कृत रूप ‘आशुरुप्त’ होता हैै। रुप् धातु के ‘क्त’ प्रत्यय का रूप ‘रुप्त’ बनता है। रुप् का अर्थ ‘आप्टे कोश में’ ढे वर्ळीीीींल-बाधित करना किया है। अभयदेवसूरि ने ‘आसुरुत्त’ का अर्थ क्रोध से विमूढ मति वाला किया है।

2. रुट्ठे-अन्त:करण में क्रोध का उत्पन्न होना। मुद्रा और भाव का गहरा सम्बन्ध है। मन पर जैसे भाव उभरते हैं, वैसी ही मुद्रा का निर्माण हो जाता है अथवा जैसी मुद्रा बनती है उसी के अनुरूप भाव उतर आते हैं। आसुरत्त को मुद्रा का सूचक और रुष्ट को भाव का सूचक मानने पर उक्त तथ्य की संगति हो जाती है।

3. कुविए-वह व्यक्ति जिसके प्रवृद्ध क्रोध का उदय हो रहा है।

4. चंडिक्किए-रौद्र रूप धारण करने वाला।

5. मिसिमिसेमाणे-क्रोधाग्‍नि से जलने की स्थिति वाला।

इससे स्पष्ट हो जाता है कि जैसे-जैसे क्रोध की वृत्ति उग्र रूप धारण करती है, वैसे-वैसे मुद्रा भी प्रखर हो जाती है। इन पांचों शब्दों को एकार्थक भी माना गया है। कोप का प्रकर्ष दिखाने के लिए अथवा नाना देश में उत्पन्न-नानादेशीय शिष्यों के अनुग्रह के लिए भिन्न-भिन्न शब्दों का प्रयोग किया गया है। द्रष्टव्य नाया. 1/1/161 का टिप्पण।

शब्द विमर्श-

• दब्भ-मूल सहित दर्भ।

• कुस-कुश, दर्भ का अग्रभाग। उत्तराध्ययन चूर्णि के अनुसार ‘कुश’ दर्भ के समान है अर्थात् दर्भ जाति या तृण विशेष है। कुश दर्भ से पतला होता है और इसकी नोंक तीखी होती है।

• पत्तामोड-पत्र चूर्ण अर्थात् देवता की अर्चना के लिए काम में आने वाली वृक्ष की शाखा, शिखा एवं मोटित पत्र।

• अपत्थिय-पत्थिए-अप्रार्थित को चाहने वाला, इसका अर्थ मृत्यु को चाहने वाला भी किया जा सकता है। संसार में मृत्यु ही अप्रार्थित होती है। कोई भी जीव मृत्यु को नहीं चाहता।

• दुरंत-पंत-लक्खणे-दुरंत अर्थात् जिसका अंत दु:खद हो। पंत देशी शब्द है जिसका अर्थ ‘अमनोज्ञ’ और अवांछनीय लक्षणवाला।

• हीणपुण्णचाउद्दसिया-हीनपुण्य चातुर्दशिक व्यक्ति यह आक्रोश-सूचक वाणी का प्रयोग है। भगवती वृत्ति के अनुसार जन्म के सन्दर्भ में चतुर्दशी तिथि पुण्य होती है।

एक कल्पना की जा रही है-जो चतुर्दशी शुक्लपक्ष की हो और भेली (दो तिथि साथ में) न हो, अपने आप में परिपूर्ण हो, वह चतुर्दशी पुण्य होती है और जो चतुर्दशी कृष्णपक्ष की हो तथा भेली हो वह चतुर्दशी हीनपुण्य चतुर्दशी होती है। यह मात्र एक कल्पना है। वह तिथि अत्यन्त भाग्यवान के जन्म होने पर पूर्ण होती है।

जयाचार्य ने इसका अर्थ अमावस का जन्मा हुआ किया है।1 चातुर्दश का एक अर्थ राक्षस है, उस अर्थ को स्वीकृत करने पर प्रस्तुत वाक्यांश का अनुवाद इस प्रकार हो सकता है-हीन पुण्य राक्षस’।

• अदिट्ठदोसपत्तियं-कोई दोष दिखने पर जिसे जाति आदि से बहिष्कृत कर दिया जाए, वह दृष्टदोषपतित कहलाता है, इसके विपरीत जिसके कोई दोष न दिखने पर भी जिसे छोड़ दिया जाए वह अदृष्टदोषपतित है।

• फुल्लियकिंसुयसमाणे-विकसित पलाश के फूल के समान अर्थात् रक्तपुष्प।

• खइरिंगाले-खदिरांगार, खदिर वृक्ष की लकड़ी के जलते हुए अंगारे।

• कहल्ल-यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है खप्पर, कपाल।

भयभीत व्यक्ति की विविध अवस्थाओं का वर्णन-

• भीए-भयभीत।

• तत्थे-भय से प्रकम्पित।

• तसिए-जिसका भीतर के आनन्द का रस सूख गया है।

• उव्विग्गे-अनर्थ से छुटकारा पाने के अध्यवसाय वाला।

• संजायभए-भय-युक्त।

विपाक वृत्ति में बताया है कि भय की प्रकर्षता प्रकट करने के लिए इन एकार्थक शब्दों का प्रयोग किया गया है।

79. वेरनिज्जायणं करेत्तए (वैर का बदला लूं)

गजसुकुमाल मुनि ने अर्हत् अरिष्टनेमि की अनुज्ञा से महाकाल श्मशान में एकरात्रिकी महाप्रतिमा स्वीकार की। वहां वह कायोत्सर्ग की मुद्रा में स्थित हो गया। उसी समय सोमिल-ब्राह्मण यज्ञ के लिए उपयुक्त सामग्री-लकड़ी, पत्रचूर्ण आदि लेकर वहां से निकला। गजसुकुमाल मुनि को ध्यान में खड़ा देख उसके मन में तीव्र वैरभाव जागा। अपने वैर भावना का बदला लेते हुए सोमिल ने गजसुकुमाल मुनि के मस्तक पर मिट्टी की पाल बांधी और उसमें धधकते अंगारे रख दिए।

सोमिल के मन में जागृत हुए अकस्मात् वैरभाव के पीछे कोई कारण का होना अस्वाभाविक नहीं। प्रथम दृष्ट्या यह कारण स्पष्ट है कि उसने अपनी पुत्री सोमा को गजसुकुमाल से पाणिग्रहण कराने हेतु, वासुदेव की याचना पर उनको समर्पित किया। किन्तु गजसुकुमाल उसे छोड़ स्वयं विरक्त हो प्रभु के चरणों में दीक्षित हो गया। इसी कारण से सोमिल ने रोष में आकर उसका बदला लिया।

प्रत्यक्ष कारण के अतिरिक्त परोक्ष कारण की मीमांसा करते हुए प्राचीन ग्रन्थों से उद्धृत गजसुकुमाल और सोमिल के पूर्व-भवों की वैर-परंपरा की कथा का उल्लेख अन्तकृद्दशा हिन्दी टीका में मिलता है, जो इस प्रकार है-

गजसुकुमाल का जीव अनेकानेक भवों के पूर्व भवों में एक राजा की रानी के रूप में था। उसकी सौतेली रानी के पुत्र होने से सौतेली रानी राजा को बहुत प्रिय हो गई। इस कारण उसे सौतेली रानी से द्वेष हो गया और चाहने लगी कि किसी भी तरह उसका पुत्र मर जाए।

संयोग की बात है कि पुत्र के सिर में फोड़ा हो गया और वह पीड़ा से छटपटाने लगा। विमाता ने कहा-‘मैं इस रोग का उपचार जानती हूं। अभी ठीक कर देती हूं।’ इस पर रानी ने अपने पुत्र को विमाता को दे दिया। उसने उड़द की मोटी रोटी गर्म करके बच्चे के सिर पर बांध दी। बालक को भयंकर असह्य वेदना हुई। वह छटपटाने लगा और कुछ ही क्षणों में मर गया।

कालान्तर में बालक का जीव सोमिल और विमाता का जीव गजसुकुमाल के रूप में उत्पन्न हुआ और पूर्व वैर वश सोमिल ने गजसुकुमाल मुनि के सिर पर धधकते अंगारे रखकर क्रूर पैशाचिक कृत्य कर डाला।

सूत्र 90-91

80. प्रस्तुत सूत्र में गजसुकुमाल मुनि की कष्ट-सहिष्णुता का वर्णन है। उन्होंने सोमिल ब्राह्मण द्वारा कृत वेदना को समभाव से सहा। सूत्रकार ने वेदना की प्रखरता बताने के लिए सात विशेषण दिए हैं-

• उज्जलं-उज्ज्वल-अधिक प्रज्वलित, जिसमें सुख का लेश भी न हो।

• विउलं-विपुल अर्थात् शरीर व्यापी।

• कक्खडं-कर्कश अर्थात् अनिष्ट।

• पगाढं-प्रगाढ़ अर्थात् अत्यधिक।

• चंडं-चण्ड अर्थात् रौद्ररूप।

• दुक्खं-दु:ख अर्थात् तीव्र वेदना देने वाली।

• दुरहियासं-दुस्सह अर्थात् जिसे सहन करना कठिन हो।

सूत्र 92

81. सुभेणं परिणामेणं....अपुव्वकरणं अणुप्पविट्ठस्स (शुभ परिणाम....अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट होने पर)

सूत्रकार ने कैवल्य की उपलब्धि से पूर्व चेतना में घटित होने वाले सूक्ष्म परिणमन का जीवन्त निदर्शन दिया है। कैवल्य आत्मा का सहज स्वभाव है, गुण है। तदावरणीय कर्म के कारण वह गुण आवृत रहता है। उसके अनावृत होने में जिन घटकों का होना अनिवार्यत: अपेक्षित है, उसी का क्रमवत् उल्लेख प्रस्तुत सूत्र में इस प्रकार किया गया है

• शुभ परिणाम।

• प्रशस्त अध्यवसाय।

• कर्म रजों का विकिरण।

• अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट।

परिणाम का अर्थ है-जीव परिणति। यह शुभ-अशुभ दोनों प्रकार की होती हैं। अशुभ परिणति आश्रव की और शुभ परिणति निर्जरा की निमित्त है।

वृत्तिकार के अनुसार अध्यवसान का अर्थ है- मानसिक परिणति।3 लेकिन यह विमर्शनीय है, क्योंकि अध्यवसान उन प्राणियों के भी होता है, जिनके मन नहीं होता।

आठ कर्मों में आत्म-गुणों को आवृत करने वाले कर्म दो ही हैं-ज्ञानावरणीय कर्म तथा दर्शनावरणीय कर्म, तदावरणीय कर्म में इन दोनों का ग्रहण हुआ है और इनके क्षय से अनन्त, अनुत्तर, अतिशायी, स्व-पर प्रकाशी, प्रवर केवलज्ञान -केवलदर्शन नामक आत्म-गुण प्रकट होते हैं।

चेतना के आरोहण की इस प्रक्रिया में जीव क्रमश: कर्म रजों का विकिरण अर्थात् वियोजन करता चला जाता है। इससे कर्म-परमाणु आत्म-प्रदेशों से पृथक् हो जाते हैं।

इस प्रकार जीव अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट हो जाता है। अपूर्वकरण का एक अर्थ निवृत्तिबादर गुणस्थान नामक आठवां गुणस्थान है। वृत्तिकार ने यहां इसी अर्थ को ग्रहण किया है। अपूर्वकरण का शाब्दिक अर्थ है जो पूर्व में कभी घटित न हुआ हो। केवलज्ञान व केवलदर्शन की उपलब्धि को अपूर्वकरण में अनुप्रविष्ट होना मानना प्रस्तुत प्रसंग में अप्रासंगिक नहीं है।

सूत्र 93

82. दिव्वे य गीयगंधव्वणिणाए (दिव्य संगीतमय गंधर्व निनाद)

वृत्तिकार ने गन्धर्व का अर्थ मृदंग आदि की ध्वनि किया है। इसका तात्पर्य है कि देवताओं के द्वारा मृदंग आदि वाद्य यंत्रों से युक्त दिव्य संगान का नाद किया गया।

सूत्र 104

83. अणेगभव-सयसहस्स-संचियं कम्मं (अनेक लाख भवों के संचित कर्म)

ईश्‍वरवाद और आत्मकर्तृत्ववाद विश्‍व-दर्शन के ये दो प्रमुख वाद हैं। ईश्‍वरवाद की ध्वनि है कि जीव के सारे सुख-दु:ख ईश्‍वरकृत है और आत्मकर्तृत्ववाद की ध्वनि है कि जीव के सारे सुख-दु:ख आत्मकृत हैं। अर्हत् अरिष्टनेमि आत्म कर्तृत्ववाद के प्रवक्ता थे। उन्होंने मनोवैज्ञानिक ढंग से श्रीकृष्ण के रोष को शांत करते हुए कहा-‘कृष्ण! अनेक लाख भवों के संचित कर्मों की उदीरणा करते हुए बहुत सारे कर्मों की निर्जरा करने में उस पुरुष ने गजसुकुमाल मुनि की सहायता की है।’

लाखों भवों के संचित कर्मों का एक साथ क्षीण होना और वह भी स्वल्प समय में यह कैसे संभव है?

इसका समाधान ठाणं में देखा जा सकता है जहां कर्मों का क्षय कर अन्तक्रिया करने वालों की चार स्थितियां प्रज्ञप्त हैं-

1. अल्पकर्म—बहुत काल का संयम पर्याय—फिर अन्तक्रिया।

2. बहुत कर्म—अल्पकाल का संयम पर्याय—फिर अन्तक्रिया।

3. बहुत कर्म—बहुत काल का संयम पर्याय—फिर अन्तक्रिया।

4. अल्प कर्म—अल्पकाल का संयम पर्याय—फिर अन्तक्रिया।

उपरोक्त प्रथम विकल्प में भरत चक्रवर्ती, द्वितीय विकल्प में गजसुकुमाल, तृतीय विकल्प में चक्रवर्ती सनत्कुमार और चतुर्थ विकल्प में मरुदेवा माता के नामों का उल्लेेख है।1 स्थानांग सूत्र के इन चार विकल्पों से यह स्पष्ट है कि कर्म किसी के अल्प तथा किसी के बहुत मात्रा वाले हो सकते हैं। स्वल्प-काल में अल्प अथवा बहुत कर्मों को क्षीण किया जा सकता है तथा अल्प कर्मों को क्षीण करने में अल्प अथवा बहुत समय भी लग सकता है। तदनुसार गजसुकुमाल बहुत कर्मों के साथ मनुष्य जन्म में आए थे। अर्हत् अरिष्टनेमि के ज्ञान में उनके साथ लाखों भवों के कर्म संपृक्त थे।

यहां एक तर्क उपस्थित होता है कि क्या कोई भी अपने पूर्व संचित अनेक भवों के कर्मों को इसी जन्म में क्षीण करने में समर्थ है?

कर्मों का बन्ध कषाय के उदय तथा आत्मा की शुभ-अशुभ प्रवृत्ति के द्वारा होता है एवं कोई भी कर्म बन्ध की स्थिति अनन्तकाल की नहीं होती। प्रवाह की दृष्टि से जीव और कर्म का सम्बन्ध अनादिकाल से है, किन्तु कोई भी कर्म-परमाणु असंख्य काल से अधिक जीव के साथ नहीं रह सकते। कर्म-बन्ध की जघन्य स्थिति अन्तर्मुहूर्त्त है और उत्कृष्ट स्थिति 70 क्रोडाक्रोड सागरोपम की है।

कर्म सिद्धान्त के अनुसार 1 क्रोड़ाक्रोड़ सागर से 70 क्रोड़ाक्रोड़ सागर की कर्म-स्थिति वालों में सम्यक्त्व एवं चारित्र की प्राप्ति संभव नहीं है। सम्यक्त्व से लेकर श्रेणी आरोहण में कर्मों की स्थिति इस प्रकार रहती है-

1. 1 क्रोड़ाक्रोड़ सागर से न्यून कर्म की स्थिति वाले प्राणी को सम्यक्त्व की प्राप्ति हो सकती है।

2. उपरोक्त स्थिति में प्रत्येक (1-9) पल्योपम स्थिति न्यून होने पर देश चारित्र की प्राप्ति हो सकती है।

3. उसमें भी संख्यात सागर स्थिति कम होने पर सर्व चारित्र की प्राप्ति हो सकती है।

4. उसमें भी संख्यात सागर स्थिति कम होने पर श्रेणी आरोहण की संभावना होती है।

इसके अनुसार गजसुकुमाल मुनि तीसरी-चौथी (सर्व चारित्र व श्रेणी आरोहण) स्थिति में पहुंच चुके थे। निष्कर्षत: यही कहा जा सकता है कि इससे उनके कर्म लाखों भवों के ही रह गए थे।

शब्द विमर्श-

उदीरेमाणेणं-उदीरणा करते हुए नियत समय से पहले कर्म का विपाक (उदय) होना उदीरणा है। इसमें भी जो कर्मदलिक बाद में उदय में आने वाले हैं, उनको प्रयत्‍न विशेष से खींचकर उदय प्राप्त दलिकों के साथ भोग लिया जाता है। उदीरणा से पूर्व अपवर्तना-कर्मों की स्थिति और रस का कमजोर होना जरूरी होता है।

सूत्र 106

84. ठिइभेएणं (स्थिति भेद)

स्थिति भेद अर्थात् आयुष्य का भेद (आयुष्य समाप्त) होना। वह सहज-असहज दोनों प्रकार से होता है। भय-अध्यवसान एक उपक्रम है। इससे जो आयुष्य का क्षय होता है, वह असहज है, तथा अकाल मृत्यु का सूचक है। प्रस्तुत वर्ग में प्रसंग है-असहज मृत्यु का। सोमिल ब्राह्मण जा रहा था। वह अनायास श्रीकृष्ण को अपने समक्ष देख भयभीत हो, स्थिति-भेद-मृत्यु को प्राप्त कर वहीं धराशायी हो गया। यह स्थिति अकाल-मृत्यु की है। आयुष्य के दो प्रकार हैं-सोपक्रम आयु और निरुपक्रम आयु। उपक्रम अर्थात् अपवर्तन राग-स्‍नेह, भयात्मक अध्यवसाय। सोपक्रम आयुष्य वाले जीव अध्यवसान आदि कारणों के मिलने पर दीर्घकाल तक भोगे जाने वाले अपने बद्ध आयुष्य को अल्प काल में ही भोग लेते हैं-इसे यथायुष्क उपक्रमकाल कहा जाता है। निरुपक्रम आयु वाले जीवों का आयुष्य निकाचित रूप में बद्ध होता है, अत: उसका अपवर्तन-ह्रस्वीकरण नहीं होता।

सोमिल सोपक्रम आयु वाला था इसलिए भय का अध्यवसाय उसकी मृत्यु का कारण बन गया।

ठाणं में आयु-भेद (अकाल-मृत्यु) के सात कारणों का उल्लेख है, यथा-

1. अध्यवसान-राग, स्‍नेह और भय आदि की तीव्रता।

2. निमित्त-शस्त्र-प्रयोग आदि।

3. आहार-आहार की न्यूनाधिकता।

4. वेदना-नयन आदि की तीव्रतम वेदना।

5. पराघात-गड्ढे आदि में गिरना।

6. स्पर्श-सांप आदि का स्पर्श।

7. आन-अपान-उच्छ्वास-नि:श्‍वास का निरोध।

उपरोक्त कारणों में सोमिल की मृत्यु का कारण बना अध्यवसान। जैन सिद्धान्त दीपिका के अनुसार ‘अध्यवसानम्-रागस्‍नेहभयात्मकोऽध्यवसाय:’ अर्थात् राग, स्‍नेह भयात्मक विचार।

अमेरिका के मिनेसोटा विश्‍वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं ने भय के परिणामों पर अपने अध्ययन को रेखांकित करते हुए लिखा है-“झहूीळलरश्र हशरश्रींह: ऋशरी ुशरज्ञशपी र्ेीी र्ळााीपश ीूीींशा रपव लरप लर्रीीश लरीवर्ळेींरीर्लीश्ररी वरारसश, सरीीीेंळपींशीींळपरश्र िीेलश्रशाी र्ीीलह री र्ीश्रलशीी रपव ळीीळींरलश्रश लेुशश्र ीूपवीेाश रपव वशलीशरीशव षशीींळश्रळीूं. खीं लरप श्रशरव ीें रललशश्रशीरींशव रसशळपस रपव र्शींशप िीशार्रीीींश वशरींह.” उक्त कथनानुसार यह तथ्य स्पष्ट होता है कि भय से कई तरह की बीमारियां संभावित हैं, इससे वृद्धावस्था का शीघ्र आगमन होता है और कदाचित् असमय में मृत्यु भी हो सकती है।

पश्‍चिम के उच्चकोटि के विद्वानों एवं कई वैज्ञानिकों ने विभिन्न प्रयोगों द्वारा एक तथ्य का पुष्टीकरण किया है कि भय, तनाव, क्रोध आदि को कम करने से कैंसर, हार्ट-अटेक, उच्च रक्तचाप जैसे कई बामारियों पर नियंत्रण किया जा सकता है। डॉ. डीन ऑरनीश ने अपनी पुस्तक में बताया है कि भय, तनाव, क्रोध, भोजन आदि किसी भी कारण से यदि एक बार हृदय-रोग हो भी गया हो तो इसके विपरीत आशा, उत्साह, क्षमा, ध्यान, भोजन में सुधार आदि के द्वारा हृदय रोग का इलाज भी हो सकता है।

प्रसिद्ध पुस्तक रीयल मेजिक (ठशरश्र चरसळल) में डॉ. वेन डायर ने ग्रेग एंडरसन का हवाला देते हुए कहा है कि जिन्हें लाइलाज कैंसर हो गया था, बाद में शुभ विचारों की अतिरिक्त मदद से ग्रेग एंडरसन स्वस्थ हुए, उनकी एक पुस्तक ‘उरपलशी उेर्पिींशीेीी’ पढ़ने की सलाह देते हुए वेन डायर लिखते हैं-‘उन्हें (ग्रेग एंडरसन को) यह अनुभव हुआ कि डर, क्रोेध एवं दीन-हीन भावनाएं व्यक्ति की रोग-निवारण-शक्ति को बहुत कमजोर बना देती हैं। उन्होंनेे यह भी अनुभव किया कि नि:स्वार्थ प्रेम, आंतरिक शान्ति, स्‍नेह देना, दूसरों से वापसी की चाह कम करना, ध्यान एवं अच्छे दृश्यों की मन में कल्पना करना -ये सब कैंसर को हटाने के साधन हैं.....मैं यह सलाह देता हूं कि आप इस अद्भुत पुस्तक को पढ़ें एवं जिसे कैंसर हो गया है उसको उस पुस्तक के ज्ञान को वितरित करें।

‘छर्शीीेीलळशपलश रपव घरीार’ के लेखक जेठाभाई जवेरी व मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी स्वामी ने अपनी पुस्तक में भय की प्रकृति के वैज्ञानिक स्वरूप को प्रस्तुत करते हुए बताया है कि मानवशास्त्र के अनुसार आवेग छह हैं-भय, क्रोध, हर्ष, शोक, प्रेेम और घृणा। आवेगों का जीवन में बहुत बड़ा प्रभाव है। सारे मानवीय आचरणों की व्याख्या आवेगों के आधार पर की जाती है। किस प्रकार के आवेग में किस प्रकार की स्थिति बनती हैे, यह स्पष्ट है। एक व्यक्ति का मुक्का उठा और हमने समझ लिया कि वह गुस्से में है। आवेग के आते ही एक प्रकार की स्थिति बनती है, अनुभूति होती है। उसका प्रभाव स्‍नायु-तंत्र पर पड़ता है, पेशियों पर होता है। एक प्रकार की उत्तेजना पैदा हो जाती है। उत्तेजना के अनुरूप सक्रियता आ जाती है। पेशियां उसी के अनुसार काम करने लग जाती हैं। आवेग का प्रभाव हमारे स्‍नायु-तंत्र पर, पेशियों पर, रक्त पर और रक्त के प्रवाह पर, फेफड़ों पर, हृदय की गति पर, श्‍वास पर और ग्रंथियों पर होता है।

भय का आवेग आते ही स्‍नायविक तरंग उठती है। वह मस्तिष्क तक उस संदेश को ले जाती है। उत्तेजना पैदा हो जाती है। वह पाचन-संस्थान को भी प्रभावित करती है। पाचन अस्त-व्यस्त हो जाता है। उत्तेजना मांसपेशियों तक पहुंचती है। वे सक्रिय हो जाती हैं। एड्रीनल ग्रन्थि का स्राव अधिक होता है, उसके कारण व्यक्ति में कुछ साहसिक कार्य करने की क्षमता जागृत हो जाती है। वह साहसिक बनकर प्रहार करने की स्थिति में आ जाती है। यह सारा शारीरिक परिवर्तन आवेग के कारण होता है और फिर बाहर से उसके लक्षण भी दिखाई देेने लग जाते हैं, जिनके आधार पर हम समझ सकते हैं कि व्यक्ति भयभीत है, क्रोधित है। आवेगों के कारण शारीरिक क्रियाओं में रासायनिक परिवर्तन, शारीरिक लक्षणों में परिवर्तन और अनुभूति में परिवर्तन होता है। इन सारी बातों के साथ एक बात पीछे जोड़ दें-कर्मशास्त्र की। आवेगों के कारण बहुत सारी बातें होती हैं। इसके साथ एक बात पहले जोड़ दें और एक बात पीछे छोेड़ दें। पहले यह जोड़ें कि भय परिस्थिति से उत्पन्न होता है, परिस्थिति से उद्भूत है। उत्पन्न होना अलग बात है और उद्भूत होना अलग बात है। परिस्थिति से भय उद्भूत हुआ, जागृत हुआ, जो सोया हुआ था, वह जाग उठा। किन्तु वह उत्पन्न हुआ है मोह के कारण। भय-वेदनीय-मोह के कारण भय उत्पन्न होता हैै। उस व्यक्ति में ऐसे परमाणु संचित हैं जो किसी निमित्त का सहारा पाकर उत्पन्न हो जाते हैं। यह पहले जोड़ने वाली बात है। एक बात बाद में जोड़ें। जो डरता है, जो भयभीत है, वह भय के कारण केवल शारीरिक या मानसिक परिवर्तन ही नहीं करता किन्तु दूसरे परमाणुओं का संग्रह भी करने लग जाता है और इतने परमाणु संगृहीत कर लेता है, जो मोह को और अधिक पोषण देते हैं।

♦

चउत्थो वग्गो : चौथा वर्ग

04

चउत्थो वग्गो : चौथा वर्ग

आमुख

चतुर्थ वर्ग के दस अध्ययन हैं। प्रारम्भिक पांच अध्ययनों में द्वारका नगरी के निवासी जालिकुमार, मयालिकुमार, उवयालिकुमार, पुरुषसेन, वारिसेन का अधिकार वर्णित है। ये पांचों सहोदर थे। इनके पिता वसुदेव तथा माता धारिणी देवी थी। छठे अध्ययन में कृष्ण तथा रुक्मिणी के पुत्र ‘प्रद्युम्‍न कुमार’ का अधिकार है। सातवें अध्ययन के नायक ‘शाम्ब कुमार’ है जो कृष्ण और जाम्बवती के पुत्र थेे। आठवें अध्ययन में प्रद्युम्‍न और वैदर्भी के पुत्र ‘अनिरुद्ध कुमार’ का वर्णन है तथा नवम एवं दशम अध्ययन में शौरिपुर नगरी के राजा समुद्रविजय, रानी शिवा के पुत्र सत्यनेेमि तथा दृढ़नेमि का वर्णन है। इन सबका 50-50 राजकन्याओं के साथ विवाह सम्पन्न हुआ। भगवान् की देशना सुनकर ये सभी विरक्त हो गए तथा दीक्षित होकर सामायिक आदि बारह अंगों का अध्ययन किया और सोलह वर्ष की दीक्षापर्याय पालकर अंत में शत्रुंजय पर्वत से मासिकी संलेखना के साथ मोक्ष का वरण किया।

चउत्थो वग्गो : १-१० अज्झयणाणि

चौथा वर्ग : १-१० अध्ययन

मूल

उक्खेवं-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं तच्चस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, चउत्थस्स वग्गस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति संप्राप्त ने तीसरे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो अन्तकृद्दशा के चतुर्थ वर्ग का श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति संप्राप्त ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं चउत्थस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

2. जंबू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति संप्राप्त ने चतुर्थ वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं। जैसे-ˆ

संगहणी-गाहा

1. जालि 2. मयालि 3. उवयाली, 4. पुरिससेणे 5. वारिसेणे य। 6.पज्जुण्ण 7. संब 8. अणिरुद्ध, 9.सच्चणेमि य 10. दढणेमी।।1।।

संग्रहणी गाथा

1. जालि, 2. मयालि, 3. उवयालि, 4. पुरुषसेन, 5. वारिसेन, 6. प्रद्युम्‍न, 7. शांब, 8. अनिरुद्ध, 9. सत्यनेमि, 10. दृढ़नेमि।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं चउत्थस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं अज्झयणस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति संप्राप्त ने चतुर्थ वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

जालिपभिति-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवई नयरी। तीसे णं बारवईए नयरीए जहा पढमे जाव कण्हे वासुदेवे आहेवच्चं जाव कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।

जालिप्रभृति-पद

4. इस प्रकार जंबू! उस काल और समय द्वारका नगरी थी। उस द्वारका नगरी में प्रथम वर्ग की भांति यावत् वासुदेव कृष्ण आधिपत्य यावत् करता हुआ, पालन करता हुआ विहार कर रहा था।

5. तत्थ णं बारवईए नगरीए वसुदेवे राया। धारिणी देवी-वण्णओ जहा गोयमो, नवरं-जालिकुमारे। पण्णासओ दाओ। बारसंगी। सोलस वासा परियाओ। सेसं जहा गोयमस्स जाव सेत्तुंजे सिद्धे।।

5. वहां द्वारका नगरी में राजा वसुदेव। धारिणी देवी (उसकी राणी)-वर्णक गौतम की भांति वक्तव्यता। इतना विशेष है-ˆनाम जालिकुमार। पचास प्रकार का दहेज। (दीक्षा लेकर) बारह अंगों का अध्ययन। दीक्षा पर्याय सोलह वर्ष। शेष गौतम की भांति वक्तव्यता यावत् शत्रुञ्जय पर्वत पर सिद्ध हुआ।

6. एवंˆमयाली उवयाली पुरिससेणे य वारिसेणे य। एवं-पज्जुण्णे वि, नवरं-कण्हे पिया, रुप्पिणी माया। एवं-संबे वि, नवरं-जंबवई माया। एवं-अणिरुद्धे वि, नवरं-पज्जुण्णे पिया, वेदब्भी माया। एवं-सच्चणेमी, नवरं-समुद्दविजए पिया, सिवा माया। एवं-दढणेमी वि सव्वे एगगमा।।

6. इस प्रकार-मयालि, उवयालि, पुरुषसेन और वारिसेन। इस प्रकार-प्रद्युम्‍न भी, इतना विशेष है-पिता कृष्ण, माता रुक्मिणी। इस प्रकार-शाम्ब भी। इतना विशेष है-जांबवती माता। इस प्रकार-अनिरुद्ध भी। इतना विशेष है-पिता प्रद्युम्‍न, माता वैदर्भी। इस प्रकार- सत्यनेमि। इतना विशेष है-पिता समुद्रविजय, माता शिवा। इस प्रकार- दृढनेमि भी, सभी के एक समान आलापक हैं।

निक्खेव-पदं

7. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेण अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं चउत्थस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप पद

7. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के चतुर्थ वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

♦

पंचमो वग्गो : पांचवां वर्ग

05

पंचमो वग्गो : पांचवां वर्ग

आमुख

इस पंचम वर्ग के अन्तर्गत वासुदेव श्रीकृष्ण की आठ रानियां तथा दो पुत्रवधुओं के दस अध्ययन हैं, जैसे-(रानियां) पद्मावती, गौरी, गांधारी, लक्षणा, सुसीमा, जाम्बवती, सत्यभामा, रुक्मिणी। (पुत्रवधुएं) मूलश्री, मूलदत्ता। प्रस्तुत वर्ग में इन सबका प्रेरणादायी वर्णन है। इन सभी ने ‘यक्षिणी आर्या’ के दिशानिर्देश में ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, मासखमण, अर्धमासखमण आदि विविध तपस्याओं का परिपालन करते हुए बीस वर्ष के संयमपर्याय को पालकर अंत में मोक्ष को प्राप्त किया।

पुष्प-शय्या पर शयन करने वाली राजरानियों ने उग्र साधना का राजमार्ग अपनाया। कहां राजधानी का भोगमय जीवन और कहां श्रमणियों का कठोर साधना-जीवन। इन कथानकों के अध्ययन से यह स्पष्ट हो जाता है कि नारी जितनी पुष्पवत् सुकुमार होती है। उतनी ही तप:साधना में सिंहनी की भांति कठोर भी होती है।

इस प्रकार प्रारम्भिक पांच वर्गों में वर्णित 51 भव्यात्माएं अर्हत् अरिष्टनेमि के शासनकाल में दीक्षित हुई हैं। ये सभी वासुदेव श्रीकृष्ण के आत्मीय परिजन थे। इनमें श्रीकृष्ण की रानियां, पुत्रवधुएं तथा कई सहोदर एवं चचेेरे भ्राताओं का हृदयग्राही वर्णन हुआ है। श्रीकृष्ण भी भगवान अरिष्टनेेमि के भ्राता थेे। भगवान के प्रति उनका समर्पण अगाध और अमाप्य था। अपने साम्राज्य में उन्होंने सर्वत्र घोषणा करवाई थी कि जो भी स्त्री-पुरुष दीक्षा लेना चाहे उसके पीछे रहे हुए परिजनों के पालन-पोषण की व्यवस्था मैं स्वयं करूंगा। धर्मश्रद्धा एवं प्रभु-भक्ति के विशेेष परिणाम सेे उन्होंनेे तीर्थंकर नाम-गोेत्र का बन्धन किया। इस बात की स्वयं भगवान अरिष्टनेमि ने उद्घोषणा की-‘आगमेसाए उस्सप्पिणीए पंडेसु जणवएसु सयदुवारे नगरे बारसमे अममे नामं अरहा भविस्ससि।’ यहां वासुदेव श्रीकृष्ण के उदात्त जीवन की अनेक विशेषताओं का उल्लेख हुआ है। द्वारका नगरी का निर्माण और उसके विध्वंस की घटना आदि प्रसंग भीतर से झकझोरने वाले हैं तथा हर युग के लिए सत्पथप्रदर्शक व प्रेरणादायी हैं।

पंचमो वग्गो : पढमं अज्झयणं : पउमावई

पांचवां वर्ग : पहला अध्ययन : पद्मावती

मूल

उक्खेवं-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं चउत्थस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, पंचमस्स वग्गस्स अंतगडदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने चतुर्थ वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अंतकृद्दशा के पंचम वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पंचमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

2. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने पंचम वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं। जैसे-

संगहणी-गाहा

1. पउमावई य 2. गोरी, 3. गंधारी 4. लक्खणा 5. सुसीमा य। 6. जंबवइ 7. सच्चभामा, 8. रुप्पिणी 9. मूलसिरि 10. मूलदत्ता वि।।1।।

संग्रहणी गाथा

1. पद्मावती 2. गौरी 3. गांधारी, 4. लक्षणा 5. सुसीमा 6. जांबवती 7. सत्यभामा 8. रुक्मिणी 9. मूलश्री और 10. मूलदत्ता।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पंचमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति संप्राप्त ने पंचम वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

पउमावई-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवई नगरी। जहा पढमे जाव कण्हे वासुदेवे आहेवच्चं जाव कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।

पद्मावती-पद

4. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय द्वारका नगरी। प्रथम वर्ग की भांति यावत् वासुदेव कृष्ण आधिपत्य यावत् करते हुए, पालन करते हुए विहार कर रहे हैं।

5. तस्स णं कण्हस्स वासुदेवस्स पउमावई नाम देवी होत्था-वण्णओ।।

5. उस वासुदेव कृष्ण के पद्मावती नामक देवी थी-वर्णक।

6. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहा अरिट्ठणेमी समोसढे जाव संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। कण्हे वासुदेवे निग्गए जाव पज्जुवासइ।।

6. उस काल और उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि समवसृत हुए यावत् संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं। वासुदेव कृष्ण ने निर्गमन किया यावत् पर्युपासना करने लगे।

7. तए णं सा पउमावई देवी इमीसे कहाए लद्धट्ठा समाणी हट्ठतुट्ठा जहा देवई देवी जाव पज्जुवासइ।।

7. वह पद्मावती देवी इस बात को जानती हुई हृष्ट तुष्ट हुई। (शेष) देवकी देवी की भांति यावत् पर्युपासना करने लगी।

8. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी कण्हस्स वासुदेवस्स पउमावईए य देवीए तीसे महतिमहालियाए महच्चपरिसाए चाउज्जामं धम्मं कहेइ, तं जहा-सव्वाओ पाणाइवायाओ वेरमणं, सव्वाओ मुसावायाओ वेरमणं, सव्वाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सव्वाओ परिग्गहातो वेरमणं। परिसा पडिगया।।

8. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण और पद्मावती देवी को उस महान् परिषद् में चातुर्याम धर्म कहा। जैसे सब प्रकार के प्राणातिपात से विरमण, सब प्रकार के मृषावाद से विरमण, सब प्रकार के अदत्तादान से विरमण, सब प्रकार के परिग्रह से विरमण। परिषद् लौट गई।

9. तए णं कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इमीसे णं भंते! बारवईए नगरीए नवजोयणवित्थिण्णाए जाव देवलोगभूयाए किंमूलाए विणासे भविस्सइ?

9. वासुदेव कृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करते हैं। वन्दन-नमस्कार कर (कृष्ण ने) इस प्रकार कहा-भन्ते! द्वारका नगरी जो नव योजन विस्तीर्ण यावत् देवलोक के समान है, के विनाश का मूल कारण क्या होगा?1

10. कण्हाइ! अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-एवं खलु कण्हा! इमीसे बारवईए नयरीए नवजोयणवित्थिण्णाए जाव देवलोगभूयाए सुरग्गिदीवायण-मूलाए विणासे भविस्सइ।।

10. हे कृष्ण! इस प्रकार संबोधित कर अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को कहा-कृष्ण! यह द्वारका नगरी जो नव योजन विस्तारवाली यावत् देवलोक के समान है, वह सुरा (मदिरा), अग्‍नि और द्वैपायन (ऋषि) के कारण विनष्ट होगी।

11. कण्हस्स वासुदेवस्स अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए एयं सोच्चा निसम्म अयं अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था-धण्णा णं ते जालि-मयालि-उवयालि-पुरिससेण- वारिसेण-पज्जुण्ण-संब-अणिरुद्ध-दढणेमि-सच्चणेमिप्पभियओ कुमारा जे णं चइत्ता हिरण्णं जाव दाणं दाइयाणं परिभाएत्ता अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतियं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया। अहण्णं अधण्णे अकयपुण्णे रज्जे य रट्ठे य कोसे य कोट्ठागारे य बले य वाहणे य पुरे य अंतेउरे य माणुस्सएसु य कामभोगेसु मुच्छिए गढिए गिद्धे अज्झोववण्णे नो संचाएमि अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

11. अर्हत् अरिष्टनेमि के पास यह सुनकर, अवधारण कर वासुदेव कृष्ण के आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-ˆधन्य हैं वे जालि, मयालि, उवयालि, पुरुषसेन, वारिसेन, प्रद्युम्‍न, शांब, अनिरुद्ध, दृढनेमि, सत्यनेमि आदि जो कुमार हैं2 वे हिरण्य को त्याग कर यावत् हिस्सेदारों को दान देकर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हो गए। मैं अधन्य हूं, अकृतपुण्य हूं तथा राज्य में, राष्ट्र में, कोष में, कोष्ठागार में, सेना में, वाहन में, पुर में, अन्त:पुर में, मनुष्य सम्बन्धी कामभोगों में मूर्च्छित, ग्रथित, गृद्ध और अध्युपपन्न हूं।3 इसलिए अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित नहीं हो सकता।

12. कण्हाइ! अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-से नूणं कण्हा! तव अयं अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्प-ज्जित्था-धण्णा णं ते जालिप्पभिइ- कुमारा जाव पव्वइया। अहण्णं अधण्णे जाव नो संचाएमि अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए। से नूणं कण्हा! अत्थे समत्थे? हंता अत्थि। तं नो खलु कण्हा! एतं भूतं वा भव्वं वा भविस्सइ वा जण्णं वासुदेवा चइत्ता हिरण्णं जाव पव्वइस्संति।

12. कृष्ण! इस प्रकार संबोधित कर अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-कृष्ण! तुम्हारे यह आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-धन्य हैं, वे जालि आदि कुमार यावत् प्रव्रजित हो गए। मैं अधन्य यावत् अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित नहीं हो सकता। कृष्ण! क्या यह अर्थ संगत है? हां है। कृष्ण! ऐसा कभी नहीं हुआ, कभी नहीं होता है और कभी नहीं होगा कि जो वासुदेव हैं, वे हिरण्य को त्याग कर यावत् प्रव्रजित होंगे।

13. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ-न एतं भूतं वा भव्वं वा भविस्सइ वा जण्णं वासुदेवा चइत्ता हिरण्णं जाव पव्वइस्संति?

13. भन्ते! यह इस प्रकार क्यों कहा जा रहा है कि ऐसा न हुआ, न होता है और न होगा कि जो वासुदेव हैं वे हिरण्य को त्याग कर यावत् प्रव्रजित होंगे?

14. कण्हाइ! अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-एवं खलु कण्हा! सव्वे वि य णं वासुदेवा पुव्वभवे निदाणकडा। से एतेणट्ठेणं कण्हा! एवं वुच्चइ न एतं भूतं वा भव्वं वा भविस्सइ वा जण्णं वासुदेवा चइत्ता हिरण्णं जाव पव्वइस्संति।।

14. कृष्ण! इस प्रकार संबोधित कर अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण से कहा-कृष्ण! इस प्रकार सभी वासुदेव पूर्व भव में कृतनिदान (निदान किए हुए) हैं।4 कृष्ण! इस अपेक्षा से इस प्रकार कहा जा रहा है कि ऐसा न हुआ, न होता है और न होगा कि जो वासुदेव हैं वे हिरण्य को त्याग कर यावत् प्रव्रजित होंगे।

15. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहं अरिट्ठणेमिं एवं वयासी-अहं णं भंते! इतो कालमासे कालं किच्चा कहिं गमिस्सामि? कहिं उववज्जिस्सामि?

15. वासुदेव कृष्ण ने अर्हत् अरिष्टनेमि को कहा-‘भन्ते! मैं यहां से कालमास (मृत्युकाल) में काल को प्राप्त कर कहां जाऊंगा? कहां उपपन्न होऊंगा?’

16. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-एवं खलु कण्हा! तुमं बारवईए नयरीए सुरग्गि-दीवायण-कोव-निदड्ढाए अम्मापिइ-नियग-विप्पहूणे रामेण बलदेवेण सद्धिं दाहिणवेयालिं अभिमुहे जुहिट्ठिल्लपामोक्खाणं पंचण्हं पंडवाणं पंडुरायपुत्ताणं पासं पंडुमहुरं संपत्थिए कोसंबवणकाणणे नग्गोहवरपाय-वस्स अहे पुढविसिलापट्टए पीयवत्थ-पच्छाइय-सरीरे जराकुमारेणं तिक्खेणं कोदंड-विप्पमुक्केणं उसुणा वामे पादे विद्धे समाणे कालमासे कालं किच्चा तच्चाए वालुयप्पभाए पुढवीए उज्जलिए नरए नेरइयत्ताए उववज्जिहिसि।।

16. अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-कृष्ण! “द्वारका नगरी सुरा, अग्‍नि और द्वैपायन के कोप से जल जाने पर तुम माता-पिता और स्वजन रहित बलदेव राम के साथ (सागर के) दक्षिण तट पर जहां पांडु मथुरा है, जहां युधिष्ठिर प्रमुख पाण्डु राजा के पुत्र पांचों पाण्डव5 हैं, वहां जाने के लिए प्रस्थान करोगे। उस वक्त मार्ग में कौशाम्बी नगरी के जंगल में श्रेष्ठ न्यग्रोध पादप6 (वट वृक्ष) के नीचे पृथ्वीशिला पट्ट पर पीत वस्त्र शरीर पर ओढकर विश्राम करोगे। उस समय जराकुमार के द्वारा छोड़े गए धनुष्य के तीक्ष्ण बाण से तुम्हारा बायां पैर विद्ध हो जाएगा। उसी समय तुम कालमास में काल को प्राप्त करके उज्ज्वल वेदना वाली तीसरी नरक पृथ्वी बालुका प्रभा में7 नैरयिक के रूप में उपपन्न होवोगे।

17. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म ओहयमणसंकप्पे करतल-पल्हत्थमुहे अट्टज्झाणोवगए झियाइ।।

17. वे वासुदेव कृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के पास इस अर्थ को सुनकर उपहत मन: संकल्प वाले, हथेली पर मुंह टिकाए आर्त्तध्यान में डूबे हुए चिन्तामग्‍न हो गए।

18. कण्हाइ! अरहा अरिट्ठणेमी कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-मा णं तुमं देवाणुप्पिया! ओहयमणसंकप्पे जाव झियाह। एवं खलु तुमं देवाणुप्पिया! तच्चाओ पुढवीओ उज्जलियाओ नरयाओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे आगमेसाए उस्सप्पिणीए पंडेसु जणवएसु सयदुवारे नगरे बारसमे अममे नामं अरहा भविस्ससि। तत्थ तुमं बहूइं वासाइं केवलिपरियागं पाउणेत्ता सिज्झिहिसि बुज्झिहिसि मुच्चिहिसि परिनिव्वाहिसि सव्वदुक्खाणं अंतं काहिसि।।

18. कृष्ण! इस संबोधन से संबोधित कर अर्हत् अरिष्टनेमि ने वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार कहा-‘देवानुप्रिय! तूं उपहत मन:संकल्प वाला, यावत् चिन्ता मग्‍न मत हो। हे देवानुप्रिय! इस प्रकार तूं उज्ज्वल वेदना वाली तीसरी नरक पृथ्वी से अनन्तर उद्वर्तन करके इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारत वर्ष (भरत क्षेत्र) में8 आगामी उत्सर्पिणी9 में पांडु जनपद के शतद्वार नगर में अमम नाम का बारहवां अर्हत् (तीर्थंकर) बनेगा।10 वहां तूं बहुत वर्षों तक केवली-पर्याय का पालन करके सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत होगा, सब दु:खों का अन्त करेगा।’11

19. तए णं से कण्हे वासुदेवे अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे जाव अप्फोडेइ, अप्फोडेत्ता वग्गइ, वग्गित्ता तिवइं छिंदइ, छिंदित्ता सीहणायं करेइ, करेत्ता अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता तमेव आभिसेक्कं हत्थिं दुरुहइ, दुरुहित्ता जेणेव बारवई नयरी जेणेव सए गिहे तेणेव उवागए। आभिसेयहत्थिरयणाओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जेणेव सए सीहासणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सीहासणवरंसि पुरत्थाभिमुहे निसीयति, निसीइत्ता कोडुंबिय-पुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी-गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! बारवईए नयरीए सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापहपहेसु हत्थिखंध-वरगया महया-महया सद्देणं उग्घोसेमाणा-उग्घोसेमाणा एवं वयह-एवं खलु देवाणुप्पिया! बारवईए नयरीए नवजोयण-विच्छिण्णाए जाव देवलोगभूयाए सुरग्गि-दीवायणमूलाए विणासे भविस्सइ; तं जो णं देवाणुप्पिया! इच्छइ बारवईए नयरीए राया वा जुवराया वा ईसरे वा तलवरे वा माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठी वा देवी वा कुमारो वा कुमारी वा अरहओ अरिट्ठणेमिस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए, तं णं कण्हे वासुदेवे विसज्जेइ। पच्छातुरस्स वि य से अहापवित्तं वित्तिं अणुजाणइ। महया इड्ढिसक्कारसमुदएण य से निक्खमणं करेइ। दोच्चं पि तच्चं पि घोसणयं घोसेह, घोसेत्ता ममं एयं पच्चप्पिणह।।

19. वे वासुदेव कृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर, हृष्ट-तुष्ट हुए यावत् (हाथों को आकाश में) उछालते है।12 उछालकर कूदते हैं। कूदकर त्रिपदी का छेद करते हैं।13 छेदकर सिंहनाद14 करते हैं। करके अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करते हैं। वन्दन-नमस्कार कर उसी अभिषिक्त हाथी पर बैठते हैं। बैठकर जहां द्वारका नगरी है, जहां अपना घर है। वहां आते हैं। अभिषिक्त हाथी से नीचे उतरते हैं। उतरकर जहां बाहिरिका उपस्थानशाला है, जहां अपना सिंहासन है वहां आते हैं। आकर श्रेष्ठ सिंहासन पर पूर्वाभिमुख हो बैठ जाते हैं। बैठकर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाते हैं, बुलाकर इस प्रकार कहा-देवानुप्रियो! तुम लोग जाओ, प्रवर हाथी पर आरूढ़ होकर द्वारका नगरी के श्रृंगाटक (दोराहा) तिराहों, चौराहों, चौकों, चतुर्मुखों, राजमार्गों और मार्गों पर15 तीव्र स्वर से उद्घोषणा करते हुएˆउद्घोषणा करते हुए इस प्रकार बोलो-हे देवानुप्रियो! जो नव योजन विस्तीर्ण द्वारका नगरी यावत् जो देवलोक के समान है, उसका सुरा, अग्‍नि और द्वैपायन के कारण विनाश होगा, इसलिए हे देवानुप्रियो! जो द्वारका नगरी का राजा, युवराज, ईश्‍वर, तलवर, माडंबिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी16, देवी, कुमार, कुमारी अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होना चाहता है। उसे वासुदेव कृष्ण विसर्जित करते हैं (अनुमति प्रदान करते हैं), दीक्षा के पश्‍चात् भी उनके आतुर (पीड़ित) जन के17 भरण-पोषण की भी आज्ञा देते हैं (प्रबन्ध करेंगे)। महान ऋद्धि-सत्कार समुदय से उनका निष्क्रमण (दीक्षा-महोत्सव) करेंगे। दूसरी बार भी तीसरी बार भी घोषणा करो। घोषणा कर मुझे यह (आज्ञा) प्रत्यर्पित करो।18

20. तए णं ते कोडुंबिया जाव पच्चप्पिणंति।।

20. तदनन्तर वे कौटुम्बिक पुरुष यावत् प्रत्यर्पित करते हैं।

21. तए णं सा पउमावई देवी अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठ-चित्तमाणंदिया जाव हरिसवस-विसप्पमाणहियया अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, से जहेयं तुब्भे वयह। जं नवरं-देवाणुप्पिया! कण्हं वासुदेवं आपुच्छामि। तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

21. वह पद्मावती देवी अर्हत् अरिष्टनेमि के पास धर्म को सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट होती है। आनन्दित चित्त वाली यावत् हर्ष से विकस्वर हृदयवाली हो अर्हत् अरिष्टनेमि को वन्दन-नमस्कार करती है। वन्दन-नमस्कार करके इस प्रकार बोली-भन्ते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करती हूं-यह वैसा ही है, जैसा आप कहते हैं। इतना विशेष है-देवानुप्रिय! मैं वासुदेव कृष्ण से पूछ लेती हूं। तब मैं देवानुप्रिय के पास मुंड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होऊंगी। (अरिष्टनेमि-)ˆदेवानुप्रिये! जैसा सुख हो, प्रतिबंध मत करो।

22. तए णं सा पउमावई देवी धम्मियं जाणप्पवरं दुरुहइ, दुरुहित्ता जेणेव बारवई नयरी जेणेव सए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता धम्मियाओ जाणप्पवराओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता जेणेव कण्हे वासुदेवे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं दसणहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु कण्हं वासुदेवं एवं वयासी-इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणा अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतिए मुंंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

22. तब वह पद्मावती देवी धार्मिक श्रेष्ठ यान पर बैठती है। बैठकर जहां द्वारका नगरी है, जहां अपना घर है, वहां आती है। आकर धार्मिक श्रेष्ठ यान से नीचे उतरती है। उतरकर जहां वासुदेव कृष्ण है, वहां आती है। आकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली दस नखात्मक अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर वासुदेव कृष्ण को इस प्रकार बोली- देवानुप्रिय! तुम्हारी अनुज्ञा प्राप्त कर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुंड हो अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होना चाहती हूं। (वासुदेव कृष्ण-)ˆदेवानुप्रिये! जैसा सुख हो, प्रतिबन्ध मत करो।

23. तए णं से कण्हे वासुदेवे कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी-खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! पउमावईए देवीए महत्थं महग्घं महरिहं निक्खम-णाभिसेयं उवट्ठवेह, उवट्ठवेत्ता एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह।।

23. वे वासुदेव कृष्ण कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाते हैं। बुलाकर (उन्हें) इस प्रकार कहा-देवानुप्रियो! शीघ्र ही पद्मावती देवी के लिए महान अर्थ वाला महान मूल्य वाला और महान अर्हता वाला निष्क्रमण अभिषेक उपस्थित करो। उपस्थित करके इस आज्ञा को मुझे समर्पित करो।

24. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा जाव तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति।।

24. वे कौटुम्बिक पुरुष यावत् इस आज्ञा को समर्पित करते हैं।

25. तए णं से कण्हे वासुदेवे पउमावइं देविं पट्टयं दुरुहेइ, अट्ठसएणं सोवण्णकलसाणं जाव महा-णिक्खमणाभिसेएणं अभिसिंचइ, अभिसिंचित्ता सव्वालंकारविभूसियं करेइ, करेत्ता पुरिससहस्सवाहिणिं सिबियं दुरुहावेइ, दुरुहावेत्ता बारवईए नयरीए मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव रेवयए पव्वए जेणेव सहसंबवणे उज्जाणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सीयं ठवेइ, पउमावइं देविं सीयाओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता जेणेव अरहा अरिट्ठणेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठणेमिं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-एस णं भंते! मम अग्गमहिसी पउमावई नामं देवी इट्ठा कंता पिया मणुण्णा मणाभिरामा जाव उंबरपुप्फं पिव दुल्लहा सवणयाए, किमंग पुण पासणयाए? तण्णं अहं देवाणुप्पिया! सिस्सिणिभिक्खं दलयामि। पडिच्छंतु णं देवाणुप्पिया! सिस्सिणिभिक्खं। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेह।।

25. वे वासुदेव कृष्ण पद्मावती देवी को पट्ट पर बिठाते हैं, 108 स्वर्णकलशों से यावत् महानिष्क्रमण अभिषेक से अभिषिक्त करते हैं, अभिषिक्त कर सर्व अलंकारों से विभूषित करते हैं। करके हजार पुरुषों द्वारा उठाई जाने वाली शिविका में बिठाते हैं, बिठाकर द्वारका नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन करते हैं, निर्गमन कर जहां रैवतक पर्वत है, जहां सहस्राम्रवन उद्यान है, वहां आते हैं आकर शिविका को रोकते हैं, पद्मावती देवी को (लेकर) शिविका से नीचे उतरते हैं, उतरकर जहां अर्हत् अरिष्टनेमि हैं, वहां आते हैं, आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करते हैं। करके वन्दन-नमस्कार करते हैं, वंदन-नमस्कार करके इस प्रकार बोले- भंते! यह मेरी अग्रमहिषी पद्मावती नाम की देवी जो इष्ट, कांत, प्रिय, मनोज्ञ, मनोभिराम यावत् उदुंबर पुष्प की तरह श्रवण दुर्लभ है फिर साक्षात् दर्शन का तो कहना ही क्या? देवानुप्रिय! मैं इसको शिष्या की भिक्षा के रूप में देता हूं। देवानुप्रिय! (आप इस) शिष्या-भिक्षा को स्वीकार करें। (अर्हत् अरिष्टनेमि)-देवानुप्रिय! जैसा तुम्हें सुख हो, प्रतिबंध मत करो।

26. तए णं सा पउमावई उत्तरपुरत्थिमं दिसीभागं अवक्कमइ, अवक्कमित्ता सयमेव आभरणालंकारं ओमुयइ, ओमुयित्ता सयमेव पंचमुट्ठियं लोयं करेइ, करेत्ता जेणेव अरहा अरिट्ठणेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अरहं अरिट्ठणेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-आलित्ते णं भंते! लोए जाव तं इच्छामि णं देवाणुप्पिएहिं धम्ममाइक्खिय।।

26. तब वह पद्मावती उत्तर पूर्व दिशा भाग (ईशान कोण) में अवक्रमण करती है, अवक्रमण कर स्वयं ही आभरण-अलंकार को छोड़ती है, छोड़कर स्वयं ही पंचमुष्टिक लोच करती है, करके जहां अर्हत् अरिष्टनेमि है, वहां आती है, आकर अर्हत् अरिष्टनेमि को वंदन-नमस्कार करती है, वंदन-नमस्कार करके इस प्रकार बोली-भंते! यह लोक (बुढ़ापे और मृत्यु से) आदीप्त हो रहा है (जल रहा है) यावत्19 मैं देवानुप्रिय से धर्म का आख्यान चाहती हूं।

27. तए णं अरहा अरिट्ठणेमी पउमावइं देविं सयमेव पव्वावेइ, पव्वावेत्ता सयमेव जक्खिणीए अज्जाए सिस्सिणित्ताए दलयइ।।

27. अर्हत् अरिष्टनेमि पद्मावती देवी को स्वयं ही प्रव्रजित करते हैं, प्रव्रजित करके स्वयं ही आर्या यक्षिणी को शिष्या के रूप में प्रदान करते हैं।

28. तए णं सा जक्खिणी अज्जा पउमावइं देविं सयमेव पव्वावेइ सयमेव मुंडावेइ सयमेव सेहावेति धम्ममाइक्खइ-एवं देवाणुप्पिए! गंतव्वं जाव संजमेणं संजमियव्वं।।

28. वह आर्या यक्षिणी पद्मावती देवी को स्वयं ही प्रव्रजित करती है20, स्वयं ही मुंडित करती है, स्वयं ही शैक्ष बनाती है, धर्म का आख्यान करती है-देवानुप्रिये! इस प्रकार चलो, यावत् संयम से संयत प्रवृत्ति करो।

29. तए णं सा पउमावई देवी तमाणाए तह चिट्ठइ जाव संजमेणं संजमइ।।

29. वह पद्मावती देवी यक्षिणी की आज्ञा से वैसे ही संयमपूर्वक खड़ी रहती है यावत् संयम से संयत प्रवृत्ति करती है।21

30. तए णं सा पउमावई अज्जा जाया। इरियासमिया जाव गुत्तबंभयारिणी।।

30. वह पद्मावती आर्या हो गई। ईर्या समिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारिणी हो गई।

31. तए णं सा पउमावई अज्जा जक्खिणीए अज्जाए अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमास-खमणेहिं विविहेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

31. वह पद्मावती आर्या यक्षिणी आर्या के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करती है। बहुत से उपवास, बेले, तेले, चोले, पंचोले, अर्धमास, मासखमण विविध तप:कर्म द्वारा आत्मा को भावित करती हुई विहार कर रही है।

32. तए णं सा पउमावई अज्जा बहुपडिपुण्णाइं वीसं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता मासियाए संलेहणाए अप्पाणं झूसेइ, झूसेत्ता सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदेइ, छेदेत्ता जस्सट्ठाए कीरइ नग्गभावे मुुंडभावे जाव तमट्ठं आराहेइ, चरिमुस्सासेहिं सिद्धा।।

32. वह पद्मावती आर्या बहु प्रतिपूर्ण बीस वर्ष श्रामण्य पर्याय का पालन करती है। पालनकर एक मास की संलेखना22 द्वारा अपने को कृश करती है। कृश कर अनशन के द्वारा साठ भक्त (भोजन के समय) का छेदन करती है। छेदन कर जिस प्रयोजन के लिए साधना करती है। नग्‍न-भाव, मुंड-भाव यावत् उस प्रयोजन की आराधना करती है।23 चरम उच्छ्वास के साथ सिद्ध हो गई।24

२-८ अज्झयणाणि : २-८ अध्ययन

मूल

गोरिपभिति-पदं

33. तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवई नयरी। रेवयए पव्वए। उज्जाणे नंदणवणे।

हिन्दी अनुवाद

गौरी प्रभृति-पद

33. उस काल और उस समय द्वारका नगरी। रैवतक पर्वत। नन्दन वन उद्यान।

34. तत्थ णं बारवईए नयरीए कण्हे वासुदेवे।

34. उस द्वारका नगरी में वासुदेव कृष्ण।

35. तस्स णं कण्हस्स वासुदेवस्स गोरी देवी-वण्णओ।।

35. उस वासुदेव कृष्ण की गौरी देवी-ˆवर्णक।

36. अरहा समोसढे। कण्हे णिग्गए। गोरी जहा पउमावई तहा निग्गया। धम्मकहा। परिसा पडिगया। कण्हे वि।।

36. अर्हत् समवसृत हुए। कृष्ण ने निर्गमन किया। गौरी ने पद्मावती की तरह निर्गमन किया। धर्मकथा। परिषद् चली गई। कृष्ण भी (चले गए)।

37. तए णं सा गोरी जहा पउमावई तहा निक्खंता जाव सिद्धा।।

37. उस गौरी ने पद्मावती की भांति निष्क्रमण किया, यावत् सिद्ध हो गई।

38. एवं-गन्धारी, लक्खणा, सुसीमा, जंबवई, सच्चभामा, रुप्पिणी। अट्ठ वि पउमावईसरिसाओ।।

38. इस प्रकार-ˆगान्धारी, लक्षणा, सुसीमा, जांबवती, सत्यभामा, रुक्मिणी। आठों का वर्णन पद्मावती के समान है।

९, १० अज्झयणाणि : ९, १० अध्ययन

मूल

मूलसिरी-मूलदत्ता-पदं

39. तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवईए नयरीए रेवयए पव्वए नंदणवणे उज्जाणे कण्हे वासुदेवे।।

हिन्दी अनुवाद

मूलश्री-मूलदत्ता-पद

39. उस काल और उस समय द्वारका नगरी का रैवतक पर्वत। नन्दन वन उद्यान में वासुदेव कृष्ण।

40. तत्थ णं बारवईए नयरीए कण्हस्स वासुदेवस्स पुत्ते जंबवईए देवीए अत्तए संबे नामं कुमारे होत्था-अहीणपडिपुण्णपंचेंदिय-सरीरे।।

40. उस द्वारका नगरी में वासुदेव कृष्ण का पुत्र तथा जांबवती देवी का आत्मज शांबकुमार थाˆवह अहीन प्रतिपूर्ण पंचेन्द्रिय शरीर वाला था।

41. तस्स णं संबस्स कुमारस्स मूलसिरी नामं भारिया होत्था-वण्णओ।।

41. उस शांबकुमार के मूलश्री नाम की भार्या थी-वर्णक।

42. अरहा समोसढे। कण्हे निग्गए। मूलसिरी वि निग्गया, जहा पउमावई। जं नवरं-देवाणुप्पिया! कण्हं वासुदेवं आपुच्छामि जाव सिद्धा।

42. अर्हत् समवसृत हुए। कृष्ण ने निर्गमन किया। मूल श्री ने भी निर्गमन किया पद्मावती की भांति वक्तव्यता। इतना विशेष है-देवानुप्रिय! वासुदेव कृष्ण को पूछ लेती हूं यावत् सिद्ध हो गई।

43. एवं मूलदत्ता वि।

43. इस प्रकार मूलदत्ता भी25 (यावत् सिद्ध हुई)।

सूत्र 9

1. श्रीकृष्ण ने अर्हत् अरिष्टनेमि के समक्ष प्रश्‍न उपस्थित किया कि द्वारका नगरी के विनाश का मूल कारण क्या है?

सूत्रकार ने प्रस्तुत प्रश्‍न के पूछे जाने से पूर्व का कोई संदर्भ निरूपित नहीं किया है। प्रश्‍नकर्त्ता श्रीकृष्ण ने पहले यह न पूछकर कि द्वारका नगरी का विनाश होगा या नहीं, अपितु सीधा ही पूछ लिया कि इसके विनाश का मूल कारण क्या है? टीकाकार अभयदेवसूरि ने भी इस पर अपना अभिमत प्रस्तुत नहीं किया। विमर्श के आधार पर संभावना की जा सकती है-

1. द्वारका नगरी नैसर्गिक नहीं, अपितु देवकृत है, अत: इसका विनाश भी अवश्यंभावी है।

2. संभव है अर्हत् अरिष्टनेमि ने अपने उपदेश में पुण्याई घटने पर नगर आदि के नष्ट होने का उदाहरण स्वरूप कोई प्रसंग आख्यायित किया हो।

3. गजसुकुमाल मुनि पर आए उपसर्ग ने श्रीकृष्ण का दिल झकझोर दिया था, इसलिए उन्होंने अपनी मृत्यु और द्वारका नगरी के भविष्य पर प्रश्‍न पूछा हो।

4. श्रीकृष्ण ने अपनी औत्पत्तिकी बुद्धि का उपयोग कर मात्र मानसिक शंकाओं के निवारण हेतु यह प्रश्‍न उपस्थित किया हो, क्योंकि अपनी मृत्यु के संदर्भ में प्राय: हर व्यक्ति कोे जिज्ञासा रहती है। जैन पौराणिक कथानकों में प्राय: प्रतिवासुदेवों ने अपनी मत्यु के बारे में किसी विशिष्ट ज्ञानी से प्रश्‍न पूछे हैं।

5. देवर्धिगणी आदि के समय लेखन के वक्त इस संदर्भ में केवल इतना ही प्रामाणिक प्रसंग उपलब्ध हुआ हो।

उपरोक्त बिन्दुओं में से किसी एक का निश्‍चय करना कठिन प्रतीत हो रहा है पर इतना जरूर है कि प्रश्‍नकर्त्ता द्वारा प्रश्‍न पूछे जाने का कोई न कोई ठोस आधार अवश्य रहा होगा।

सूत्र 11

2. जालि-मयालि....कुमारा (जालि-मयालि....जो कुमार हैं)

ये सभी कुमार अर्हत् अरिष्टनेमि के पास दीक्षित होकर, दीक्षा-पर्याय का पालन कर सब दु:खों का अंत करते हैं। अधिक जानकारी के लिए द्रष्टव्य इसी आगम का चौथा वर्ग।

3. मुच्छिए, गढिए, गिद्धे, अज्झोववण्णे (मूर्च्छित, ग्रथित, गृद्ध और अध्युपपन्न)

ये शब्द आसक्ति के कारण होने वाली विभिन्न चैतसिक अवस्थाओं के द्योतक हैं-

• मूर्च्छित-विवेक चेतना शून्य।

• ग्रथित-लोभ के तन्तुओं से बंधा हुआ।

• गृद्ध-आकांक्षावान।

• अध्युपपन्न-तद्विषयक अधिक एकाग्रता को प्राप्त।

सूत्र 14

4. वासुदेवा पुव्वभवे निदाणकडा (वासुदेव पूर्वभव में कृतनिदान हैं)

प्रत्येक अवसर्पिणी और उत्सर्पिणी काल में तिरसठ-तिरसठ शलाका पुरुष होते हैं। विशिष्ट शक्तिशाली पुरुष को शलाका पुरुष कहा जाता है। उनमें सबसे प्रधान, अनन्तवीर्य के धनी तीर्थंकर होते हैं, उनके बाद चक्रवर्ती, वासुदेव और बलदेव क्रमश: न्यून बलशाली होते हैं। तिरसठ की गणना में तीर्थंकर-24, चक्रवर्ती-12, वासुदेव-9, प्रतिवासुदेव-9 तथा बलदेव-9 होते हैं।

समवाओ 54/1 में 54 उत्तम पुरुष बतलाए हैं। वहां तीर्थंकर 24 चक्रवर्ती 12 वासुदेव 9 तथा बलदेव 9 लिए हैं। 9 प्रतिवासुदेव का उल्लेख वहां नहीं है। समवाओ प्रकीर्णक सूत्र 257 में ‘नव पडिसत्तू’-नौ प्रतिशत्रु (प्रतिवासुदेव) बतलाए हैं। अत: 54+9=63 (तिरसठ) शलाका पुरुष होते हैं। त्रिशष्टिशलाकापुरुष चरित्र ग्रन्थ में 63 का वर्णन है।

वर्तमान अवसर्पिणी काल के इस भरत-क्षेत्र में प्रथम वासुदेव त्रिपृष्ठ हुए और अंतिम वासुदेव श्रीकृष्ण हुए। वासुदेव वीर योद्धा होते हैं, वे प्रतिवासुदेव को मारकर त्रिखण्डाधिपति-भरतार्ध क्षेत्र के स्वामी होते हैं। वासुदेव के ऐश्‍वर्य आदि के लिए द्रष्टव्य समवाओ-प्रकीर्णक सूत्र 241-247।

सभी वासुदेव (-प्रतिवासुदेव) निदानकृत होते हैं अत: वे मरकर अधोगति (नरक गति) में ही उपपन्न होते हैं। बलदेव निदान नहीं करते अत: ऊर्ध्वगति (देवलोक या मोक्ष) में जाते हैं।

वर्तमान अवसर्पिणी के नौ वासुदेवों के पूर्वभव की निदान भूमियां और निदान के कारण इस प्रकार हैं-

नामनिदान-भूमिनिदान-कारण
1. त्रिपृष्ठमथुरागाय के द्वारा गिरना
2. द्विपृष्ठकनकवस्तुसंग्राम में पराजय
3. स्वयंभूश्रावस्तीद्यूत में पराजय
4. पुरुषोत्तमपोतनपुरस्त्री का हरण
5. पुरुषसिंहराजगृहरण में पराजय
6. पुरुषपुंडरीककाकन्दीभार्या का हरण
7. दत्तकौशांबीगोष्ठी (राजसभा) में अपमान की अनुभूति
8. नारायण (लक्ष्मण)मिथिलापुरीपर-ऋद्धि का प्रसंग
9. कृष्णहस्तिनापुरमाता द्वारा अपमान और तिरस्कार

प्रस्तुत प्रसंग में अर्हत् अरिष्टनेमि ने इसी शाश्‍वत सत्य को प्रतिपादित किया है कि वासुदेव निदानकृत होने के कारण न कभी प्रव्रजित हुए हैं, न हो रहे हैं और न होंगे।

• निदाणकडा (कृतनिदान)

ऐहिक और पारलौकिक उपलब्धि के लिए धर्म का विनिमय करना निदान है।

जिस संकल्प की प्राप्ति निश्‍चित हो, वह निदान है। निदान का कोई प्रतिकार नहीं होता। वे कर्म निश्‍चित ही उदय में आते हैं, देवता और मनुष्य की ऋद्धि को देखकर या सुनकर उसकी तीव्र अभिलाषा करना निदान है। जो व्यक्ति निदान करता है, उसे चारित्र की प्राप्ति नहीं होती, क्योंकि वह अधिकरण का अनुमोदन करता है, यह अधिकरण का अनुमोदन दुर्गति में ले जाता है। तथा जो निदान कर उसका प्रतिक्रमण, प्रायश्‍चित्त कर लेता वह निदान से मुक्त बन जाता है। दुर्गति से भी बच जाता है। दसाओ आगम की दसवीं दशा (अध्याय) में उल्लेख है कि भगवान महावीर के बहुत से साधु-साध्वियों ने निदान किया था। भगवान की देशना से उन्होंने उस निदान का प्रतिक्रमण व प्रायश्‍चित्त आदि कर लिया। श्रीमज्जयाचार्य के ग्रन्थ ‘प्रश्‍नोत्तर तत्त्वबोध’ के अधिकार 2 में वर्णन है,

निदान दोय प्रकार है, न्याय थकी अवलोय।

‘द्रव्य प्रत्यय’ धुर भेद है, ‘भव प्रत्यय’ फुन जोय।।

निदान दो प्रकार का होता है वस्तु सम्बन्धी तथा भव सम्बन्धी। भव सम्बन्धी निदान दुर्गति का हेतु बनता है व वस्तु सम्बन्धी निदान वस्तु मिलते ही पूर्ण हो जाता है, जैसे द्रौपदी का निदान।

वासुदेव कृष्ण का पूर्वभव में कृत निदान

वासुदेव कृष्ण के पूर्वभववर्ती नाम के संदर्भ में दो मत हैं-

(1) समवाओ एवं आवश्यक निर्युक्ति दीपिका (सूत्र 95) आदि के अनुसार उनका नाम गंगदत्त था।

(2) हरिवंशपुराण, उत्तरपुराण आदि ग्रन्थों के अनुसार उनका नाम निर्नामक था।

आवश्यक निर्युक्ति दीपिका में संक्षेप में वर्णन है कि श्रीकृष्ण पूर्वभव में एक सेठ के पुत्र थे। उनका नाम था गंगदत्त। माता द्वारा अत्यधिक अपमान देखकर उन्होंने जनप्रिय राजा होने का निदान किया।

उत्तरपुराण में उल्लेख है कि देवकी देवी की किसी पृच्छा पर विशिष्ट ज्ञान के धारक गणधर वारदत्त ने बताया कि-‘पूर्वभव में जो तेरा निर्नामक नाम का पुत्र था, उसने कठोर तपश्‍चर्या करते समय निदान किया और यहां वासुदेव कृष्ण के रूप में पुन: तेरा पुत्र हुआ है।

हरिवंशपुराण में श्रीकृष्ण के पूर्वभव का जीवनवृत्त इस प्रकार है-

नगरी में गंगदेव नाम का राजा राज्य करता था। नन्दयशा नामक उनकी रानी थी। उससे उनके तीन युगल के रूप में गंग, गंगदत्त, गंगरक्षित, नन्द, सुनन्द और नन्दिसेन नाम के छह सुन्दर पुत्र हुए। नन्दयशा पुन: गर्भवती हुई। वह गर्भ माता के लिए अत्यन्त संतापकारी था। यथासमय पुत्र का जन्म हुआ। रानी ने उसके प्रति द्वेष भाव लाते हुए उसे छोड़ दिया। रेवती नामक धाय ने पालन-पोषण कर उसे बड़ा किया। रानी नन्दयशा के इस त्याज्य पुत्र का नाम निर्नामक था। यह निर्नामक श्रेष्ठिपुत्र शंख को बड़ा प्रिय था। वसंतोत्सव के अवसर पर किसी उद्यान में राजा गंगदेव के छहों पुत्र एक साथ भोजन कर रहे थे। उन्हें देख शंख ने कहा कि यह निर्नामक तुम्हारा छोटा भाई है, आज इसे भी अपने साथ भोजन करवा दो। शंख की बात सुन राजपुत्रों ने निर्नामक को साथ में भोजन करने के लिए बिठा लिया। उसी समय उसकी माता रानी नन्दयशा कहीं से आ गयी और क्रोध से आग बबूला हो उसे लात मार दी। फिर बाल पकड़कर उसे गिरा दिया। इस घटना से शंख दु:खी हो पश्‍चात्ताप करने लगा। तत्पश्‍चात् वह निर्नामक को लेकर राजा आदि के साथ वन में गया। वहां द्रुमसेन नामक एक अवधिज्ञानी मुनि आए हुए थे, शंख ने उनसे निर्नामक के पूर्वभव के बारे में पूछा। मुनि ने कहा-

‘मलयदेश के अन्तर्गत पलाश नामक गांव में दो भाई रहते थे। बड़ा भाई यक्षस्व स्वभाव से कोमल और छोटा भाई यक्षलिक स्वभाव से क्रूर था। एक बार वे गाड़ी लेकर वन में लकड़ी लेने गए। सामने मार्ग में एक अन्धी सर्पिणी पड़ी थी। बड़े भाई के रोकने पर क्रूर यक्षलिक ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे उसका फण कट गया। तीव्र दु:ख से मरकर वह सर्पिणी इसकी माता नन्दयशा बनी और वह यक्षलिक निर्नामक बना। पूर्वभव में सर्पिणी के साथ अत्यन्त निर्दयता का व्यवहार करने के कारण यह माता नन्दयशा के साथ विद्वेष को प्राप्त हुआ है।’

यह सुनकर राजा गंगदेव संसार से विरक्त होकर अपने एक पुत्र को राज्य सौंपकर उन्हीं मुनि के पास दीक्षित हो गए। उनके साथ अनेक राजा, राजपुत्र आदि के साथ श्रेष्ठिपुत्र शंख भी दीक्षित हो गया। रानी नन्दयशा, रेवती धाय आदि ने सुव्रता नामक आर्यिका के पास दीक्षा ग्रहण की। निर्नामक ने भी दीक्षा ग्रहण की और सिंहनिष्क्रीडित नामक कठोर तप किया। उसके मन में माता का द्वेष खटक रहा था और यह निदान कर लिया कि मैं जन्मान्तर में नारायण (विश्‍ववल्लभ) बनूं। अन्त में वहां से काल कर निर्नामक मुनि महाशुक्र देव बना।

गंग आदि छहों पुत्र-तीन युगल (जुड़वे) के रूप में क्रमश: देवकी के गर्भ से उत्पन्न हुए, जिन्हें हरिनैगमेषी देव ने स्थानान्तरित कर दिया था। निर्नामक का जीव देवकी के गर्भ में आकर सातवां पुत्र हुआ, जो अत्यन्त वीर तथा इस भरत क्षेत्र का नौवां वासुदेव बना।

सूत्र 16

5. जुहिट्ठिल्लपामोक्खाणं....पंडुमहुरं (युधिष्ठिर प्रमुख.... पांडुमथुरा)

पाण्डु मथुरा की स्थापना से पूर्व की संबंधित कथा का वर्णन नायाधम्मकहाओ आगम एवं त्रिषष्टिशलाका पुरुष चरित्र में इस प्रकार है-

युधिष्ठिर आदि पांचों पाण्डव हस्तिनापुर के महाराजा पाण्डु के पुत्र थे। महाराजा पाण्डु की दो रानियां थी-कुन्ती और माद्री। रानी कुन्ती समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्हों की बहिन तथा वासुदेव श्रीकृष्ण की बुआ थी और रानी माद्री राजा शल्य की बहिन थी।

महाराज पाण्डु के कुन्ती रानी से युधिष्ठिर, भीम और अर्जुन तथा रानी माद्री से नकुल और सहदेव-ये पांच पुत्र पैदा हुए। ये पांचों भाई विद्या और बुद्धि से सम्पन्न और बल में सिंह के समान थे। विद्याधरों के लिए भी वे अजेय थे। इन पांचों भाइयों में परस्पर अगाध प्रेम था। उत्तम गुणों से युक्त ये अपने ज्येष्ठ बन्धु ‘युधिष्ठिर’ के प्रति आदर एवं विनय युक्त रहते थे।

एक बार पांचाल देश के कम्पिलपुर नरेश द्रुपद ने अपनी पुत्री द्रौपदी के पति-वरण के लिए स्वयंवर मंडप की रचना की। स्थान-स्थान से अनेकानेक सहस्र नृप के संग पांचों पाण्डव भी वहां उपस्थित हुए। पाण्डवों को देखते ही द्रौपदी मोहित हो गई। पूर्वभव में किए हुए निदान के कारण द्रौपदी ने स्वयंवर मंडप में पांचों पाण्डवों के गले में माला डालकर उनका वरण किया।

द्रौपदी का उद्धार

एक दिन पाण्डुराज पांच पाण्डव, कुन्ती देवी, द्रौपदी देवी तथा अन्त:पुर के अन्य परिवार से संपरिवृत हो सिंहासन पर बैठे हुए थे। उस समय कच्छुल्ल नारद, जो दिखने में तो अति भद्रक और विनीत लगते थे, पर अन्तरत: कलहप्रिय थे, विद्या के सहारे आकाश में उड़ते हुए, सहस्रों ग्राम, नगर आदि को देखते हुए हस्तिनापुर पहुंचे और द्रुत वेग से पाण्डुराज के भवन में उतरे।

नारद को आते देख पाण्डु राजा पांचों पाण्डवों और कुन्ती देवी सहित आसन से उठे और उनको वन्दन-नमस्कार किया। महापुरुष के योग्य आसन से उन्हें आमंत्रित किया।

नारद जल के छींटे दे, दर्भ बिछा, आसन डाल, उस पर बैठे और पाण्डु राजा से उसके राज्य यावत् अन्त:पुर सम्बन्धी कुशल समाचार पूछा।

पाण्डुराज कुन्ती देवी और पांच पाण्डवों के साथ नारद का आदर-सम्मान कर उनकी पर्युपासना करने लगे। केवल द्रौपदी ने नारद को असंयत, अविरत, अप्रतिहतप्रत्याख्यात-पापकर्मा जान, न तो उनका आदर-सम्मान किया, न खड़ी हुई और न ही उनकी पर्युपासना की।

नारद सोचने लगे-‘द्रौपदी अपने रूप-लावण्य के कारण और पांचों पाण्डवों को पति रूप में पाकर गर्वित हो गई और इसी कारण मेरा आदर नहीं करती। अत: इसका अप्रिय करना ही मेरी समझ से श्रेयस्कर होगा।’ ऐसा विचार कर पाण्डुराज से पूछ, आकाशगामिनी-विद्या का स्मरण कर उत्कृष्ट विद्याधर की गति से आकाश-मार्ग में चलने लगे और लवण समुद्र के बीचोबीच से पूर्व दिशा की ओर मुख कर आगे बढ़ने लगे।

उस समय धातकी खण्डद्वीप की पूर्व दिशा के मध्य दक्षिणार्द्ध भरतक्षेत्र में अवरकंका नाम की राजधानी थी। वहां पद्मनाभ नाम का एक राजा था। एक दिन वह अपनी सात सौ देवियों से संपरिवृत हो अन्त:पुर में सिंहासन पर बैठा था। उसी समय नारद उड़ते-उड़ते सीधे उसके राजभवन में आकर उतरे। राजा पद्मनाभ ने उनका आदर-सत्कार किया, अर्घ्य से उनकी पूजा की और उन्हें आसन पर आमन्त्रित किया। नारद ने कुशल-समाचार पूछा।

राजा पद्मनाभ अपनी रानियों के परिवार के प्रति विस्मयोन्मुख हो नारद से पूछने लगा-‘देवानुप्रिय! आप अनेक ग्राम यावत् घरों में प्रवेश करते हैं। मेरी रानियों का जैसा परिवार है, क्या आपने वैसा अन्यत्र भी पहले कहीं देखा है? नारद पद्मनाभ की बात सुन किंचित् हंसकर बोले-‘पद्मनाभ! तू कूपमण्डूक के सदृश है। देवानुप्रिय! जम्बूद्वीप के भारतवर्ष में हस्तिनापुर नामक नगर है। वहां द्रुपद राजा की पुत्री, चूलनी देवी की आत्मजा, पाण्डुराज की पुत्रवधू और पांच पाण्डवों की पत्‍नी द्रौपदी देवी है। वह रूप-लावण्य में उत्कृष्ट है। तेरा रानी-समूह उसके छेदे हुए पग के अंगूठे के सौवें हिस्से की बराबरी करने के योग्य भी नहीं।’

इसके बाद नारद वहां से चले गये।

नारद से प्रशंसा सुन राजा पद्मनाभ द्रौपदी के रूप, यौवन, लावण्य में मूर्च्छित, गृद्ध, लुब्ध हो उसकी प्राप्ति के लिए आतुर हो गया। उसने इष्ट देव का स्मरण किया। देव सुप्त द्रौपदी को राजा पद्मनाभ की अशोक वनिका में उठा लाया। राजा पद्मनाभ द्रौपदी को उद्विग्‍न देखकर बोला-‘देवानुप्रिय! तुम मन के संकल्पों से आहत न बनो। किसी प्रकार की चिन्ता न कर मेरे साथ विपुल काम-भोगों को भोगती हुई रहो।’ द्रौपदी बोली-‘देवानुप्रिय! जम्बूद्वीप के भारतवर्ष की द्वारवती नगरी में मेरे पति के भाई कृष्ण वासुदेव रहते हैं। वे यदि छह मास के अन्दर मेरे उद्धार के लिए नहीं आएंगे तो मैं आप जैसा कहेंगे, वैसा ही करूंगी। आपकी आज्ञा, उपाय, वचन और निर्देश के अनुसार चलूंगी।’

राजा पद्मनाभ ने द्रौपदी की बात स्वीकार कर ली और उसे कन्याओं के अन्त:पुर में रखा। द्रौपदी निरन्तर षष्ठ-षष्ठ आयंबिल तप:कर्म से अपनी आत्मा को भावित करती हुई रहने लगी।

पाण्डुराज जब किसी तरह भी द्रौपदी का पता नहीं लगा सके, तब उन्होंने कुन्ती देवी को बुलाया और बोले-‘देवानुप्रिय! तुम शीघ्र ही द्वारवती नगरी जाओ और कृष्ण वासुदेव से स्वयं द्रौपदी की मार्गणा-गवेषणा करने का निवेदन करो।’

कुन्ती देवी श्रेष्ठ हाथी पर आरूढ़ हुई और जहां सौराष्ट्र जनपद था, जहां द्वारवती नगरी थी, जहां श्रेष्ठ उद्यान था, वहां पहुंचीं। वहां हाथी से नीचे उतर कर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाकर बोली-‘देवानुप्रियो! तुम द्वारवती नगरी में प्रवेश करो और श्रीकृष्ण वासुदेव से हाथ जोड़कर कहो कि आपके पिता की बहन तथा आपकी बुआ कुन्ती देवी हस्तिनापुर से शीघ्रता के साथ आई है और आपका दर्शन करना चाहती है।’

कौटुम्बिक पुरुषों से कुन्ती देवी के आगमन की बात सुन कृष्ण वासुदेव श्रेष्ठ हाथी पर आरूढ़ हुए और हाथी-घोड़ों की सेना के साथ द्वारवती नगरी के बीचोबीच से होते हुए जहां कुन्ती देवी थी वहां आये और हाथी से उतर कर चरण-स्पर्श किया। फिर कुन्ती देवी के साथ हाथी पर आरूढ़ हो अपने राजभवन पहुंचे।

भोजन हो जाने के पश्‍चात् कृष्ण ने कुन्ती देवी से उनके आने का प्रयोजन पूछा। कुन्ती बोली-‘पुत्र! युधिष्ठिर द्रौपदी देवी के साथ आकाशतल में सुखपूर्वक सो रहा था। जागने पर द्रौपदी दिखाई नहीं दी। न जाने किस देव, दानव, किंपुरुष, किन्नर या गन्धर्व ने उसका अपहरण किया है। पुत्र! मैं चाहती हूं कि तुम स्वयं द्रौपदी देवी की मार्गणा-गवेषणा करो, अन्यथा उसका पता लगना संभव नहीं।’ यह सुन कृष्ण बोले-‘पितृभगिनी! मैं द्रौपदी देवी का पता लगाऊंगा। उसका पता मिलते ही पाताल से, भवन से, अर्द्धभरत के किसी भी स्थल से उसे स्वयं अपने हाथों ले आऊंगा।’ इस प्रकार आश्‍वासन दे, सत्कार-सम्मान कर कृष्ण ने कुन्ती देवी को विदा किया।

इसके बाद कृष्ण ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाकर आदेश दिया-‘देवानुप्रियो! तुम शीघ्र ही द्वारवती नगरी के छोटे-बड़े सब मार्गों में उच्च स्वर से उद्घोषणा करो कि जो द्रौपदी का पता लगाएगाा उसे कृष्ण वासुदेव विपुल अर्थदान देंगे।’

कौटुम्बिक पुरुषों ने ऐसा ही किया पर द्रौपदी का पता न चला।

एक दिन कृष्ण वासुदेव अपनी रानियों के साथ बैठे हुए थे। इतने में कच्छुल्ल नारद वहां आये। कृष्ण ने उनसे पूछा-‘आप अनेक ग्राम, नगर यावत् घरों में जाते हैं। क्या आपने कहीं द्रौपदी की भी बात सुनी?’ नारद बोले-‘देवानुप्रिय! एक बार मैं धातकीखण्ड की पूर्व दिशा के मध्य दक्षिणार्द्ध भरतक्षेत्र में अपरकंका राजधानी में गया था। वहां राजा पद्मनाभ के राजभवन में मेंने द्रोपदी को देखा।’ कृष्ण बोले-‘लगता है यह आप देवानुप्रिय का ही कर्म है।’ कृष्ण के ऐसा कहने पर कच्छुल्ल नारद आकाशगामिनी विद्या के सहारे उड़कर, जिस दिशा से आये थे, उसी दिशा को चल दिये।

श्रीकृष्ण ने दूत को बुलाकर कहा-‘तुम हस्तिनापुर जाकर राजा पाण्डु से निवेदन करो कि द्रौपदी का पता लग गया है। पांचों पाण्डव चतुरंगिनी सेना से संपरिवृत हो पूर्व दिशा के वैतालिक समुद्र के तीर पर पहुंचें और वहां मेरी बाट जोहते रहें।’

इसके बाद कृष्ण ने सन्नाहिका भेरी बजवायी। उसका शब्द सुनते ही समुद्रविजय प्रमुख दश दशार्ह यावत् छप्पन हजार बलवान योद्धागण सन्नद्धबद्ध हो, अपने-अपने आयुधों को ले, कोई हाथी पर, तो कोई घोड़े पर सवार हो, सुभटों सहित जहां कृष्ण वासुदेव की सुधर्मा सभा थी, जहां कृष्ण थे, वहां आये और जय-विजय के घोष से उन्हें वर्धापित करने लगेे।

अब कृष्ण वासुदेव श्रेष्ठ हाथी पर आरूढ़ हुए। कोरंट फूलों की माला का छत्र धारण किया। उन पर श्‍वेत चंवर डुलाया जाने लगा। इस तरह घोड़े, हाथी, भट, सुभटों के परिवार से संपरिवृत हो कृष्ण द्वारका नगरी के बीचोबीच से निकलकर जहां पूर्वदिशा का वैतालिक समुद्र था, वहां पहुंचे और पांच पाण्डवों से मिल वहीं स्कन्धावार (छावनी) को स्थापित किया।

कृष्ण ने चतुरंगिनी सेना को विसर्जित किया और स्वयं पांच पाण्डवों सहित रथों में बैठ लवण समुद्र के बीचोबीच होते हुए आगे बढ़े, जहां अवरकंका नगरी थी, राजधानी का अग्र उद्यान था, वहां रथ को ठहराया। फिर दारुक नामक अपने सारथी को बुलाकर बोले-‘जाओ अवरकंका नगरी में प्रवेश करो और राजा पद्मनाभ के पास जा, अपने दायें पैर से पादपीठ को ठुकरा, कुन्त के अग्रभाग से उसे लेख दो तथा ललाट में तीन भृकुटि चढ़ा, आंखों को लालकर, रुष्ट, क्रुद्ध, कुपित और प्रचण्ड हो इस प्रकार कहो-‘हे पद्मनाभ! अप्रार्थित की प्रार्थना करनेवाले! दुरंत और प्रांत लक्षणवाले! हीनपुण्य चतुर्दशी को जन्मे! श्री, ह्री और बुद्धि से रहित! आज तू जीवित नहीं रह सकता। क्या तू यह नहीं जानता कि तूने कृष्ण वासुदेव की बहन द्रौपदी का अपहरण किया है? फिर भी अगर तू जीना चाहता है तो द्रौपदी देवी को कृष्ण वासुदेव के हाथ सौंप दे। अन्यथा युद्ध के लिए तैयार हो बाहर निकल। स्वयं कृष्ण वासुदेव और पांचों पाण्डव द्रौपदी के त्राण के लिए आये हुए हैं।’

कृष्ण की आज्ञा के अनुसार सारथी राजा पद्मनाभ के पास पहुंचा और हाथ जोड़ उसे जय-विजय शब्दों से मांगलिक देता हुआ बोला-‘स्वामी! यह मेरी निजी विनय प्रतिपत्ति है। अब अन्य मेरे स्वामी के मुख से निकली हुई आज्ञप्ति है।’ ऐसा कह दारुक ने कृष्ण की आज्ञा के अनुसार उनका सन्देश राजा पद्मनाभ को सुनाया।

पद्मनाभ क्रोध से लाल हो गया और भृकुटि चढ़ाकर बोला-‘मैं कृष्ण वासुदेव को द्रौपदी नहीं दूंगा। मैं स्वयं युद्ध के लिए सज्जित होकर आ रहा हूं।’ इसके बाद उसने दारुक का बिना सत्कार-सम्मान किए अपद्वार से उसे बाहर करा दिया। दारूक ने वापस आ सारी बातें श्रीकृष्ण वासुदेव से कही।

राजा पद्मनाभ शस्त्रों से सुसज्जित हो, सज्ज हस्तिरत्‍न पर आरूढ़ हुआ। घोड़े, हाथी आदि की चतुरंगिनी सेना साथ ली। और इस तरह जहां कृष्ण वासुदेव थे, उस ओर बढ़ने लगा।

पद्मनाभ को देख कृष्ण पांचों पाण्डवों से बोले-‘क्यों बालको! तुम पद्मनाभ के साथ युद्ध करोगे अथवा मैं स्वयं युद्ध करूं और तुम लोग दूर रहकर देखोगे?’ पाण्डव बोले-‘स्वामी! हम युद्ध करेंगे। आप दूर रह हमारे युद्ध को देखें।’

इसके बाद पांचों पाण्डव कवच पहन शस्त्र-सुसज्जित होकर रथारूढ़ हुए तथा जहां राजा पद्मनाभ था वहां आए। ‘हम रहेंगे या राजा पद्मनाभ’-ऐसा कह पाण्डव पद्मनाभ के साथ युद्ध करने लगे।

राजा पद्मनाभ ने पांचों पाण्डवों पर शीघ्र ही शस्त्रों का प्रहार करना शुरू किया। उनके अहंकार को मथ डाला, उनकी चिह्नभूत ध्वजा को गिरा दिया और उन्हें दिशा-विदिशाओं में भगा दिया।

पांचों पाण्डव शत्रु सैन्य-शक्ति को सहन करने में अशक्त हो कृष्ण वासुदेव के पास आए। कृष्ण वासुदेव ने पूछा-‘पाण्डवो! तुम लोगों ने क्या कह पद्मनाभ के साथ युद्ध शुरू किया था?’ पाण्डव बोले-‘स्वामी! हम लोगों ने यह कह युद्ध शुरू किया कि या तो हम रहेंगे या राजा पद्मनाभ।’ कृष्ण बोले-‘देवानुप्रियो! यदि तुम लोग यह कहकर युद्ध करते कि ‘हम राजा है’, पद्मनाभ नहीं तो तुम्हारी ऐसी गति नहीं होती। ‘मैं ही राजा हूं पद्मनाभ नहीं, ऐसी प्रतिज्ञा कर मैं युद्ध करता हूं। तुम लोग दूर रहकर देखो।’

इसके बाद श्रीकृष्ण वासुदेव रथ पर आरूढ़ हो जहां राजा पद्मनाभ थे वहां आए। आकर श्‍वेत गाय के दूध और मोती के हार की तरह धवल तथा मल्लिका, मालती, सिंदूवार, कुंद पुष्प और चन्द्र की तरह शुभ्र, निज सैन्य को आनन्दित करने वाला और शत्रु सैन्य का विनाश करनेवाला पांचजन्य शंख हाथ में ग्रहण कर मुखवायु से पूरित किया। शंख के शब्द से राजा पद्मनाभ के सैन्य का तीसरा भाग हत हो गया।

इसके बाद श्रीकृष्ण ने सारंग नामक धनुष हाथ में ले, उस पर प्रत्यंचा चढ़ा, भयद टंकार किया। धनुष के शब्द से शत्रु-सैन्य का दूसरा एक तिहाई भाग हत-मथित हो भाग निकला।

सेना का मात्र एक तिहाई भाग शेष रह जाने से राजा पद्मनाभ सामर्थ्य, बल, वीर्य, पराक्रम, पुरुषार्थ से रहित हुआ। अपने को असमर्थ जानकर वह शीघ्रता से अवरकंका राजधानी की ओर बढ़ा और नगर में प्रवेश कर उसने दरवाजे बन्द करवा दिए और नगर में रहने लगा।

श्रीकृष्ण वासुदेव पीछा करते हुए अवरकंका आए। रथ को खड़ा किया। रथ से उतरे और वैक्रिय समुद्घात से एक विशाल नरसिंह रूप को विकुर्वित किया तथा महाशब्द के साथ पृथ्वी पर पद-प्रहार करने लगे। अवरकंका नगरी के प्राकार, गोपुर, अट्टालिकाएं, चरिका, तोरण आदि सब गिर पड़े। उसके श्रेष्ठ महल और श्रीगृह चारों ओर से ध्वस्त हो धराशायी हो गए।

राजा पद्मनाभ भयभीत हो गया और द्रौपदी देवी के पास आ उसके चरणों में गिर पड़ा।

द्रौपदी बोली-‘क्या तुम अब जान गए कि श्रीकृष्ण वासुदेव जैसे उत्तम पुरुष का अप्रिय करके मुझे यहां लाने का क्या परिणाम है? खैर, अब भी तुम शीघ्र जाओ, स्‍नान कर, गीले वस्त्र पहन, वस्त्र का एक पल्ला खुला छोड़ अन्त:पुर की रानियों के साथ प्रधानश्रेष्ठ रत्‍नों की भेंट साथ ले मुझे आगे रख कृष्ण वासुदेव को हाथ जोड़, उनके चरणों में झुककर उनकी शरण ग्रहण करो।

पद्मनाभ द्रौपदी के कथनानुसार कृष्ण वासुदेव का शरणागत हुआ। वह हाथ जोड़, पैरों में गिर बोला-‘देवानुप्रिय! मैं आपकी ऋद्धि से लेकर अपार पराक्रम को देख चुका। मैं आपसे क्षमा-याचना करता हूं। मुझे क्षमा करें। मैं पुन: ऐसा काम नहीं करूंगा।’ ऐसा कह हाथ जोड़कर उसने कृष्ण वासुदेव को द्रौपदी देवी को सौंप दिया। कृष्ण बोले-‘हे अप्रार्थित की प्रार्थना करने वाले पद्मनाभ! क्या तू नहीं जानता कि तू मेरी बहिन द्रौपदी को यहां लाया है? फिर भी अब तुझे मुझसे भय करने की जरूरत नहीं।’

कृष्ण द्रौपदी को साथ ले, रथ पर आरूढ़ हो, जहां पांच पाण्डव थे वहां गये और अपने हाथों द्रौपदी को पांच पाण्डवों को सौंपा।

शंख-शब्द सामाचारी

राजा पद्मनाभ से युद्ध आरम्भ करते समय जब कृष्ण ने शंख ध्वनि की उस समय अर्हत् मुनिसुव्रत धातकीखण्ड द्वीप के अर्द्ध भरतक्षेत्र की चम्पानगरी के पूर्णभद्र नामक उद्यान में विराजमान थे। चम्पानगरी में कपिल नाम के वासुदेव थे। वे उस समय अर्हत् मुनि सुव्रत से धर्म सुन रहे थे। कृष्ण वासुदेव के शंख का शब्द ऐसे ही समय में कपिल वासुदेव को सुनाई पड़ा था।

शंख-शब्द सुन कपिल वासुदेव के मन में विचार हुआ-‘क्या यह मान लूं कि धातकीखण्ड द्वीप के भारतवर्ष में दूसरा वासुदेव उत्पन्न हुआ है, जिसके शंख का यह शब्द मेरे ही मुख से पूरित शंख के शब्द की तरह विलास पा रहा है? क्या यह किसी दूसरे वासुदेव का शंखनाद नहीं है?’

कपिल वासुदेव को मन में ऐसा विचार करते देख अर्हत् मुनिसुव्रत बोले-‘कपिल वासुदेव! धर्म सुनते समय जब तूने शंखध्वनि सुनी तो तुम्हारे मन में इस प्रकार की भावना उत्पन्न हुई-‘क्या मैं मानूं कि भरतक्षेत्र में दूसरा वासुदेव उत्पन्न हुआ है जिसका शंख-शब्द सुनाई दे रहा है। क्या यह सत्य है?’

कपिल वासुदेव बोले-‘हां भगवन्! आपने जो कहा वह ठीक है।’

अर्हत् मुनिसुव्रत बोले-‘निश्‍चयत: न ऐसा कभी भूतकाल में हुआ है, न वर्तमान में हो रहा है और न भविष्य में होगा कि एक ही युग में, एक ही समय में दो अरिहन्त, दो चक्रवर्ती, दो बलदेव अथवा दो वासुदेव हुए हों, होते हैं या होंगे।’ यह कह उन्होंने द्रौपदी के अपहरण और उसके उद्धार की सारी बात बतलाई तथा कहा-‘कृष्ण वासुदेव ने राजा पद्मनाभ के साथ युद्ध करते समय शंख फूंका, उसी का यह शब्द तूने सुना जो तुम्हारे मुख से पूरित शंख-शब्द के समान इष्ट और कान्त था और उसी तरह विलास पा रहा था।’

यह सुन कपिल वासुदेव मुनिसुव्रत अर्हत् को वन्दन-नमस्कार कर बोले-‘भगवन्! मैं जाता हूं। उस उत्तम पुरुष कृष्ण वासुदेव को देखूंगा।’

अर्हत् मुनिसुव्रत बोले-‘देवानुप्रिय! यह न कभी हुआ है, न होता है और न होगा कि एक अर्हत् दूसरे अर्हत् को देखे, एक चक्रवर्ती दूसरे चक्रवर्ती को देखे, एक बलदेव दूसरे बलदेव को देखे, अथवा एक वासुदेव दूसरे वासुदेव को देखे। फिर भी तुम लवण समुद्र के बीचोबीच से जाते हुए कृष्ण वासुदेव की श्‍वेतपीत ध्वजा का अग्र भाग देख सकोगे।’

कपिल वासुदेव ने अर्हत् मुनिसुव्रत को वन्दन-नमस्कार किया और हाथी पर आरूढ़ हो शीघ्रता के साथ बेलाकूल पहुंचे और कृष्ण वासुदेव की श्‍वेतपीत ध्वजा के अग्रभाग को देखा और बोले-‘यह मेरे सदृश पुरुष, उत्तम पुरुष कृष्ण वासुदेव हैं जो लवण समुद्र के बीचोबीच जा रहे हैं।’ ऐसा कहकर उन्होंने पांचजन्य शंख को हाथ में ले मुख की वायु से पूरित किया।

कृष्ण वासुदेव ने कपिल वासुदेव के शंख-शब्द को सुना और उन्होंने भी अपना पांचजन्य शंख मुंह की हवा से पूरित कर बजाया। इस तरह दोनों वासुदेवों ने शंख-शब्दों से सामाचारी की-शंख के शब्द द्वारा मिलाप किया। तदुपरान्त कपिल वासुदेव अवरकंका नगरी पहुंचे। उन्होंने पद्मनाभ को धिक्कारा और उसे निर्वासित कर उसके स्थान पर उनके पुत्र का राज्याभिषेक किया।

पाण्डवों का निर्वासन

द्रौपदी के उद्धार के बाद पांचों पाण्डव और छठे कृष्ण छह रथों पर आरूढ़ हो लवण समुद्र के बीचोबीच होते हुए जम्बूद्वीप के भरतक्षेत्र की ओर अग्रसर हुए। जब गंगा महानदी के समीप पहुंचे तो कृष्ण ने पाण्डवों से कहा-‘तुम लोग गंगा महानदी को पार करो, इसी बीच मैं लवण-समुद्र के अधिपति सुस्थित देव से मिलकर आता हूं।’

पांचों पाण्डवों ने एक छोटी नौका की खोज की और उसमें बैठ महानदी गंगा को पार किया। गंगा से उत्तीर्ण होने के बाद उन्होंने परस्पर बातचीत की-‘कृष्ण वासुदेव भुजा से गंगा महानदी पार करने में समर्थ हैं या नहीं? यह देखना चाहिए।’ ऐसा विचारकर उन्होंने नौका को छिपा दिया और कृष्ण वासुदेव की वाट जोहने लगे।

श्री कृष्ण सुस्थित देव से मिल गंगा महानदी के तट पर पहुंचे। वहां उन्होंने नौका की खोज की पर नौका न देख अपने एक हाथ से घोड़े और सारथि सहित रथ को ग्रहण किया और दूसरे हाथ से साढ़े बासठ योजन विस्तृत गंगा महानदी को पार करने का प्रयत्‍न करने लगे। जब वे गंगा महानदी के मध्य भाग में पहुंचे तो श्रान्त, क्लांत और परिक्लांत हो गए। उन्हें थका देख गंगा देवी ने जल का स्थल बना दिया। कृष्ण ने यहां एक मुहूर्त विश्राम किया, फिर गंगा महानदी को भुजा से पार कर जहां पांच पाण्डव थे वहां पहुंचे और बोले-‘देवानुप्रियो! तुम लोग बड़े बलवान हो जो तुम लोगों ने साढ़े बासठ योजन विस्तृत गंगा महानदी को भुजाओं से पार किया। तुम लोगों ने इच्छा से ही राजा पद्मनाभ को पराजित नहीं किया।’

सच्ची बात कहते हुए पाण्डव बोले-‘हम लोगों ने गंगा महानदी को एक छोटी नौका के सहारे पार किया है। आपके सामर्थ्य को देखने के लिए ही हम लोगों ने नौका को छिपा दिया और आपकी बाट देखते रहे।’

यह सुन कृष्ण क्रोधित हो भृकुटि चढ़ाते हुए बोले-‘ओहो! जब मैंने दो लाख योजन विस्तृत लवण-समुद्र को पारकर पद्मनाभ को मथित किया, उसकी सेना को दशों दिशाओं में ताड़ित किया, अवरकंका को ध्वस्त कर द्रौपदी को अपने हाथों से प्राप्त किया, तब तुम लोगों ने मेरे पराक्रम के माहात्म्य को नहीं देखा और अब तुम मेरा माहात्म्य देखोगे?’ ऐसा कह लोहदण्ड से उन्होंने पाण्डवों के रथों को चूर-चूर कर दिया और पाण्डवों को निर्वासन की आज्ञा दे दी तथा उस स्थान पर रथ-मर्दन नामक कोट की स्थापना की।

इसके बाद कृष्ण जहां स्कंधावार था वहां गए और अपनी सेना से मिले। फिर द्वारका नगरी पहुंच नगर में सकुशल प्रवेश किया।

पाण्डु-मथुरा की स्थापना

निर्वासन की आज्ञा के बाद पाण्डव हस्तिनापुर पहुंचे। वहां उन्होंने सारी बातें पाण्डु राजा से कहीं। पाण्डु राजा बोले-‘पुत्रो! तुमने कृष्ण वासुदेव का अप्रिय कर बहुत बुरा किया।’

तदुपरान्त पाण्डु राजा ने कुन्ती देवी को बुलाया और बोले-तुम द्वारवती नगरी जाओ और कृष्ण वासुदेव से निवेदन करो कि-‘देवानुप्रिय! तुमने पांचों पाण्डवों को निर्वासन की आज्ञा दी है। तुम दक्षिणार्द्ध भरत के स्वामी हो। अत: तुम्हीं आज्ञा दो कि पाण्डव किस दिशा-विदिशा में जाएं।’

कुन्ती देवी हाथी पर आरूढ़ हो द्वारवती नगरी पहुंची। कृष्ण ने उसका पूर्ववत् स्वागत किया और फिर आने का प्रयोजन पूछा। कुन्ती बोली-‘पुत्र! तुमने पाण्डवों को निर्वासन की आज्ञा दी है। तुम सारे दक्षिणार्द्ध भरत के स्वामी हो। अत: तुम्हीं बताओ कि वे किस दिशा-विदिशा में जाएं?’

श्रीकृष्ण बोले-‘पितृभगिनी! वासुदेव, बलदेव, चक्रवर्ती आदि उत्तम पुरुष अपूतिवचन होते हैं। अत: पांचों पाण्डव दक्षिण दिशा के बेलातट पर जाएं और वहां पाण्डु-मथुरा नाम की नई नगरी बसाएं और मेरे अदृष्ट सेवक के रूप में रहें। ऐसा कहकर कृष्ण ने कुन्ती देवी को बड़े सत्कार-सम्मान के साथ विदा किया।

कुन्ती ने लौटकर सारी बातें पाण्डुराज के समक्ष रखीं।

पाण्डुराज ने पांच पाण्डवों को बुला कृष्ण के कथनानुसार पाण्डु मथुरा नाम की नगरी बसा वहीं निवास करने की आज्ञा दी।

पांचों पाण्डव भाई बल, वाहन, हाथी, घोड़ों सहित हस्तिनापुर से निकल दक्षिण दिशा के बेलातट पर पहुंच पाण्डु-मथुरा नगरी बसा वहां सुखपूर्वक रहने लगे।

6. नग्गोहवरपायवस्स (श्रेष्ठ न्यग्रोध पादप)

संस्कृत शब्दकोशों में न्यग्रोध शब्द वट का पर्यायवाची है। यह बहुबीजक वर्ग के अन्तर्गत आता है। न्यग्रोध के अर्थ में छोंकर, खेजड़ी और शमीवृक्ष का भी ग्रहण होता है।

आयुर्वेद में न्यग्रोधादिगण के अंतर्गत बरगद, पीपल आदि 23 वृक्षों का एक गण माना है। जहां या जिसमें वट की प्रचुरता हो उसे न्यग्रोधिक कहा गया है।

7. तच्चाए वालुयप्पभाए पुढवीए....(तीसरी पृथ्वी बालुकाप्रभा में....)

बालुकाप्रभा नामक नरक की तीसरी पृथ्वी है। सूत्रकृतांग, चूर्णि में ‘नरक’ का निरुक्त इस प्रकार दिया है-

‘नीयन्ते तस्मिन् पापकर्माण इति नरका:।’

‘न रमन्ति तस्मिन् इति नरका:।’

• पापकर्म करने वाले प्राणियों को जहां ले जाया जाता है, वे नरक हैं।

• जिसमें प्राणी सुख नहीं पाते वे नरक हैं।

अधोलोक में सात पृथ्वियां (नरक) हैं। वे सातों पृथ्वियां नरक गोत्रों के नाम से ही पहचानी जाती हैं। नरक गोत्रों के नाम इस प्रकार हैं-

1. रत्‍नप्रभा-जहां इन्द्रनील आदि बहुविध रत्‍न हैं और जो रत्‍नों से प्रभासित है, वह रत्‍नप्रभा है। वहां रत्‍नकांड और भवनपति देवों के रत्‍नमय भवन हैं।

2. शर्कराप्रभा-जहां शर्करा-उपलों की प्रचुरता है।

3. बालुकाप्रभा-जो बालुका रूप में प्रख्यात है।

4. पंकप्रभा-जिसकी आभा पंक जैसी है।

5. धूमप्रभा-जो धूम सी आभा वाली है।

6. तम:प्रभा-जहां अंधेरा प्रचुर मात्रा में है।

7. महातम:प्रभा-जहां महान अन्धकार है।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य-सूयगडो के प्रथम श्रुतस्कंध का पांचवां अध्ययन एवं उसका आमुख।

सूत्र 18

8. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे (जम्बूद्वीप द्वीप के भारत वर्ष में)

लोक का अर्थ है-विश्‍व या जगत्। लोक में जम्बूद्वीप, धातकीखंड, पुष्कर आदि असंख्य द्वीप-समुद्र हैं।

जम्बूद्वीप सब द्वीपसमुद्रों के मध्य में है। यह सबसे छोटा है। यह तैल के पूड़े, रथ के चक्के, कमल की कर्णिका तथा प्रतिपूर्ण चन्द्र के संस्थान जैसा वृत्त है। यह एक लाख योजन लम्बा-चौड़ा है। इसकी परिधि तीन लाख, सोलह हजार, दो सौ सत्ताईस योजन, तीन कोस, एक सौ अट्ठाईस धनुष साढ़े तेरह अंगुल कुछ विशेषाधिक है। यह परिधि आठ योजन ऊंची, नीचेे बारह योजन, मध्य में आठ योजन और ऊपर चार योजन चौड़ी तथा गोपुच्छसंस्थानसंस्थित है। जम्बूद्वीप में दस क्षेत्र हैं, जैसे-भरत, ऐरवत (ऐरावत), हैमवत, हैरण्यवत, हरिवर्ष, रम्यक् वर्ष, पूर्वविदेह अपरविदेह देवकुरु और उत्तरकुरु।

जम्बूद्वीप में मेरु पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत दक्षिण में, ऐरावत उत्तर में। ये दोनों क्षेत्र प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। नगर, नदी आदि की दृष्टि से इनमें कोई भेद नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से इनमें नानात्व नहीं है। ये लम्बाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।

प्रस्तुत सूत्र में जो भारतवर्ष का उल्लेख है इसी को ठाणं 10/39 में भरत क्षेत्र कहा है। आगम में दोनों प्रयोग हैं।

भरतक्षेत्र के छह खंड (पांच म्लेच्छ खंड और एक आर्य खंड) हैं, चक्रवर्ती सम्पूर्ण छह खंड के राजा होते हैं और वासुदेव-प्रतिवासुदेव तीन खंड (दक्षिणार्द्ध भरत के 3 खण्ड) के शास्ता होते हैं।

9. उस्सप्पिणी (उत्सर्पिणी)

जैन-दर्शन में वर्णित वस्तु विज्ञान के अनुसार उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी ऐसे दो अर्ध भाग मिलकर एक कालचक्र पूरा करते हैं। कालचक्र का उत्सर्पिणी भाग उत्तरोत्तर उत्थान और अवसर्पिणी भाग क्रमश: अवनति-पतन का समय होता है। क्रमश: उत्क्रान्ति करता हुआ कालचक्र का आधा उत्सर्पिणी भाग जहां समाप्त होता है, वहीं से अधोगति करता हुआ कालचक्र का दूसरा अवसर्पिणी भाग आरम्भ हो जाता है।

पूंछ की ओर से मुंह की ओर जिस तरह सर्प की मोटाई उत्तरोत्तर अधिक होती जाती है, उसी तरह जीवों के संहनन, संस्थान, आयु, अवगाहना, उत्थान, कर्म, बल-वीर्य, पुरुषाकार और पराक्रम; पुद्गलों के रूप, रस, स्पर्श और गन्ध तथा अन्य भाव एवं विषयों में जो क्रमश: उन्नति और वृद्धि का काल हो, वह उत्सर्पिणी काल कहलाता है।

मुंह की ओर से पूंछ की ओर जिस तरह सर्प की मोटाई क्रमश: ह्रास को प्राप्त होती जाती है, वैसे ही उपर्युक्त बातों में क्रमश: अवनति-ह्रास का समय हो, वह अवसर्पिणी काल कहलाता है।

उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी प्रत्येक काल-भाग के छह विभाग होते हैं, जिन्हें जैन परिभाषा में आरा या अर कहा जाता है। इन आरों के नाम इस प्रकार हैं-

(1) दु:षम-दु:षमा, (2) दु:षमा, (3) दु:षम-सुषमा, (4) सुषम-दु:षमा, (5) सुषमा और (6) सुषम-सुषमा।

उत्सर्पिणी काल-भाग के 6 आरों का क्रम उपर्युक्त रूप से ही है परन्तु अवसर्पिणी के आरों का क्रम ठीक उल्टा होता है अर्थात् उसका पहला आरा सुषम-सुषमा और क्रमश: अन्तिम आरा दु:षम-दु:षमा होता है।

उत्सर्पिणी-काल में उत्तरोत्तर वृद्धि होते हुए सुषमा-सुषमा आरे में उच्चतम अवस्था आ जाती है। अवसर्पिणी-काल में क्रमश: ह्रास होते हुए दुषमा-दुषमा आरे में हीनतम अवस्था आ जाती है।

अवसर्पिणी भाग का माप इस प्रकार है-

पहला आरा ४ = ४ करोड़ाकरोड़ सागरोपम

दूसरा आरा 3 = 3 करोड़ाकरोड़ सागरोपम

तीसरा आरा 2 = 2 करोड़ाकरोड़ सागरोपम

चौथा आरा 1 = 1 करोड़ाकरोड़ सागरोपम से 42 हजार वर्ष कम

पांचवां आरा = 21000 वर्ष

छठा आरा = 21000 वर्ष

अवसर्पिणी काल = 10 करोड़ाकरोड़ सागरोपम

उपर्युक्त हिसाब-से एक काल चक्र २० करोड़ाकरोड़ (कोट-कोटि) सागरोपम का होता है।

उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी दोनों का काल-भाग बराबर कालवधि के होते हैं।

10. बारसमे अममे नामं अरहा भविस्ससि (अमम नाम के बारहवें अर्हत् बनोगे)

प्रस्तुत सूत्र में वासुदेव श्रीकृष्ण के लिए इसी भरत क्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी काल में ‘अमम’ नाम के बारहवें तीर्थंकर का होना बताया है। समवाओ प्रकीर्णक में आगामी उत्सर्पिणी में होने वाले चौबीस तीर्थंकरों का नामोल्लेख है तथा उनके पूर्वभव के नामों का भी वहां उल्लेख है। उसमें ‘अमम’ को तेरहवें तीर्थंकर के रूप में बताया है तथा उनके पूर्वभव के नाम में वासुदेव का उल्ल्ेख है। आगमों में उल्लिखित संख्या-क्रम में यह भिन्नता विमर्शनीय है।

प्रवचनसारोद्धार, हरिवंशपुराण एवं हेमचन्द्राचार्य रचित अभिधान चिन्तामणि में आगामी उत्सर्पिणी में ‘अमम’ का बारहवें तीर्थंकर के क्रम में उल्लेख है, जो कि प्रस्तुत आगमानुसार है।

उत्तरपुराण में उल्लिखित आगामी उत्सर्पिणी के तीर्थंकरों के नामों का अनुक्रम, उपरोक्त तीनों ग्रन्थों से प्राय: सर्वथा भिन्न है। वहां ‘वासुदेव’ कृष्ण का आगामी उत्सर्पिणी में सोलहवां तीर्थंकर होना बताया है और ‘अमम’ नाम के स्थान पर ‘निर्मल’ नाम का प्रयोग हुआ है।

11. सिज्झिहिसि....अंतं काहिसि (सिद्ध होगा....सब दु:खों का अंत करेगा)

प्रस्तुत प्रसंग में पांच क्रियापद हैं इन पांचों पदों द्वारा मुक्त होने की पांच अवस्थाओं का प्रतिपादन किया गया है।

पहली अवस्था है-सिद्ध होना।

दूसरी अवस्था है-प्रशान्त होना या बुझ जाना।

तीसरी अवस्था है-कर्म-बन्धन से मुक्त हो जाना।

चौथी अवस्था है-परिनिर्वृत-नि:स्पन्द-गतिरहित हो जाना।

पांचवी अवस्था है-सब दु:खों का अन्त कर देना।

वृत्तिकार ने पूर्ववर्ती चार अवस्थाओं के अर्थ भिन्न प्रकार से किए हैं। उन्होंने सिज्झइ, बुज्झइ, मुच्चइ और परिनिव्वाइ-इन पदों की अन्तिम क्षण से पूर्व की अवस्था मानकर व्याख्या की है। केवल सव्वदुक्खाणं अंतं करेइ को अन्तिम क्षण की अवस्था माना है।

• सिज्झइ-चर्मशरीरी जीव सिद्धिगमन के योग्य हो जाता है।

• बुज्झइ-सिद्धिगमन योग्य जीव जब केवली होकर समस्त जीव आदि पदार्थों को जानता है। उस समय वह बुद्ध कहलाता है।

• मुच्चइ-भवोपग्राही (वेदनीय, नाम, गोत्र, आयुष्य) कर्मों के प्रति समय मुक्त होना।

• परिनिव्वाइ-जैसे-जैसे कर्म क्षय होते जाते हैं, वैसे-वैसे आत्मा शीतीभूत, शान्त या परिनिर्वृत हो जाती है।

• सव्वदुक्खाणमंतं करेइ-सब दु:खों का अन्त होना। वही अन्तिम भव के आयुष्य के अन्तिम समय में समस्त कर्मों के अंशों का क्षय करता है। उसके लिए सर्वदु:खानां अंतं करोति का प्रयोग हुआ है।

(इसके लिए देखें भगवती भाष्य 1/44)

सूत्र 19

12. अप्फोडेइ-करास्फोट करना। तात्पर्य है-हाथों को आकाश में उछालना।

13. तिवइं छिंदइ (त्रिपदी का छेद करता है)

वृत्तिकार ने बतलाया है-जैसे मल्ल रंगभूमि में त्रिपदी का छेद करता है, वैसे ही त्रिपदी का छेद करना। वृत्ति की व्याख्या से त्रिपदी-छेद का अर्थ ‘मल्लकुश्ती का एक दांव’ फलित होता है। कुश्ती के समय गर्दन पर कोई कपड़ा बांध लेते हैं, उसे फाड़ देना या सरका देना त्रिपदी छेद कहलाता है। पाइयसद्दमहण्णव के अनुसार त्रिपदी का अर्थ है ‘भूमि में तीन बार पांव का न्यास।’

14. सीहणायं-सिंहनाद अर्थात् सिंहगर्जना।

15. सिंघाडग....महापहपहेसु (श्रृंगाटक....मार्गों पर)

• श्रृंगाटक-तीन मार्गों का मध्य भाग। इसका आकार यह होगा- ।

• त्रिक-तिराहा-जहां तीन मार्ग मिलते हों। इसका आकार यह होगा- ।

• चतुष्क-चौराहा-चार मार्गों का मध्य भाग। चतुष्कोण भूभाग। इसका आकार यह होगा- • ।

• चत्वर-चौहटा-जहां चार मार्ग मिलते हों। इसका आकार यह होगा- + ।

भिन्न-भिन्न व्याख्या-ग्रंथों में ‘चत्वर’ के अनेक अर्थ मिलते हैं-

1. सीमाचतुष्क।

2. त्रिपथभेदी।

3. बहुतर रथ्याओं का मिलन-स्थान।

4. चार मार्गों का समागम।

5. छह मार्गों का समागम।

स्थानांग वृत्तिकार ने इसका अर्थ ‘आठ रथ्याओं का मध्य’ किया है।

• चतुर्मुख-देवकुल आदि मार्ग। देवकुलों के चारों ओर दरवाजे होते हैं।

• महापथ-राजमार्ग।

• पथ-सामान्य मार्ग।

16. राया वा....सेट्ठी वा (राजा....श्रेष्ठी)

ये विभिन्न राज्याधिकारियों, राजपुरुषों एवं नागरिकजनों के वाचक शब्द हैं-

• राजा-माण्डलिक राजा, नरेश।

• युवराज-राज्य करने की अर्हता जिसमें हो।

• ईश्‍वर-युवराज, मांडलिक, चार हजार राजाओं का अधिपति अथवा अणिमा आदि आठ लब्धियों से युक्त।

• तलवर-राजवल्लभ अर्थात् राजकीय सम्मान से युक्त। राजा किसी की सेवाओं से प्रसन्न होकर उन्हें पट्ट-बंध आदि प्रदान करते वे तलवर अथवा राज स्थानीय कहलाते हैं।

• माडंबिक-पांच सौ गांवों के अधिपति। वृत्तिकार ने इसका अर्थ ‘सन्निवेश का स्वामी विशेष’ अथवा नायक किया है।

• कौटुम्बिक-कतिपय दो, तीन आदि कुटुम्बों का नेता।

• इभ्य-धनवान्, जिसके पास इतना धन हो कि उसके धन के ढेर में छिपा हुआ हाथी भी न मिले।

• श्रेष्ठी-श्रेष्ठी। जिनका मस्तक श्रीदेवी से अंकित सोने केे एक पट्ट से विभूषित हो।

17. पच्छातुरस्स (दीक्षा के पश्‍चात् भी आतुर (पीड़ित) जन के)

इसका तात्पर्य यह है कि यदि कोई अर्हत् अरिष्टनेमि के पास दीक्षित होना चाहे तो उसकी दीक्षा के पश्‍चात् उसके मित्र ज्ञाति आदि कोई भी दु:खी हो, गरीब हो, ऋणी हो तो उसकी आजीविका की चिन्ता स्वयं कृष्ण वासुदेव करेंगे।

इससे उनका आध्यात्मिक अनुराग प्रकट होता है।

सूत्र 9-19

18. प्रस्तुत आलापक में वासुदेव कृष्ण और अर्हत् अरिष्टनेमि के परिसंवाद का बहुत ही रोचक वर्णन है। प्राग्ऐतिहासिकता की दृष्टि से इसे महत्त्वपूर्ण आधार कहा जा सकता है। देवलोक के समान रमणीय द्वारका नगरी का विनाश तथा स्वयं की मृत्यु से संबंधित श्रीकृष्ण ने प्रभु के समक्ष अपनी पृच्छा रखी। अर्हत् अरिष्टनेमि अतीन्द्रिय-ज्ञानी थे। वे सब कुछ जानते थे कि यह घटित हो चुका है, घटित हो रहा है और घटित होगा। उनका ज्ञान निरावरण था, कालातीत और क्षेत्रातीत था। उन्होंने भवितव्यता के आधार पर अनेक रहस्यों को उजागर किया, यथा-

1. द्वारका नगरी का विनाश मदिरा, अग्‍नि और द्वैपायन ऋषि से होगा।

2. वासुदेव निदानकृत होते हैं, अत: प्रव्रज्या ग्रहण करने में कृष्ण वासुदेव असमर्थ हैं।

3. द्वारका नगरी द्वैपायन ऋषि के कोप से भस्म होगी।

4. माता-पिता स्वजन से रहित कृष्ण अपने भ्राता बलदेव राम के साथ पाण्डु-मथुरा की ओर प्रस्थित होगा।

5. मार्ग में कौशाम्बी नगरी के वन में एक वटवृक्ष के नीचे पीताम्बर ओढ़ कर कृष्ण शयन करेगा।

6. वहीं पर जराकुमार के द्वारा छोड़े जाने वाले तीक्ष्ण बाण से वासुदेव कृष्ण का बायां पैर बींध जाएगा।

7. उसी समय वासुदेव कृष्ण अपना आयुष्य पूर्ण करके तीसरी नरक-पृथ्वी बालुकाप्रभा में उपपन्न होगा।

8. तीसरी नरक भूमि से निकलकर कृष्ण का जीव आगामी उत्सर्पिणी में ‘अमम’ नाम का बारहवां तीर्थंकर होगा।

कर्मवीर श्रीकृष्ण के जीवनवृत्त पर विश्‍वभर के अनेक इतिहास-अन्वेषकों ने प्रकाश डाला है। उसमें उन्होंने अपनी-अपनी परम्परा, संस्कृति, संस्कार, मान्यताओं को भी निरूपित किया है। अत: उसमें परस्पर मतभेद होना अस्वाभाविक नहीं है। श्रमण परम्परा और वैदिक परम्परा--मुख्यत: दोनों ही हिन्दुस्तान की प्राचीन परम्पराएं हैं। दोनों ही परम्पराएं स्वतंत्र हैं और उनके विचार-भेद भी हैं किन्तु अनेक स्थलों पर सामञ्जस्य भी स्थापित किया जा सकता है।

द्वारका-विनाश और कृष्ण की मृत्यु के संदर्भ में वैदिक साहित्य का उद्धरण इस प्रकार है-

अठारह दिन चले महाभारत के युद्ध में रक्तपात के सिवाय कुछ हासिल नहीं हुआ। इस युद्ध में कौरवों के समस्त कुल का नाश हो गया, साथ ही पांचों पाण्डवों को छोड़कर पांडव कुल के अधिकांश लोग मारे गए। कुछ समय पश्‍चात् इस युद्ध के कारण एक और वंश का अंत हुआ-वह था ‘श्रीकृष्ण का यदुवंश।’

युद्ध समाप्ति के बाद जब युधिष्ठिर का राजतिलक हो रहा था तब कौरवों की माता गांधारी ने श्रीकृष्ण को श्राप दिया था-‘तेरे कारण मेरे सारे पुत्रों का नाश हो गया, इसी तरह तेरा 56 करोड़ यादवों का यह यदुवंश द्वारका सहित 36 वर्षों के बाद विनाश को प्राप्त हो जाएगा।’

महाभारत के अनुसार 36 वर्षों के बाद द्वारका में बहुत अपशकुन होने लगे, तब श्रीकृष्ण ने जान लिया कि माता गांधारी ने जो श्राप दिया था, अब उसका समय आ गया है। द्वारका में अन्धकवृष्णि राजाओं और यदुवंशियों के बीच भयंकर युद्ध शुरू हो गया। इस लड़ाई में श्रीकृष्ण के पुत्र प्रद्युम्‍न और मित्र सात्यकि समेत सभी यदुवंशी मारे गए, केवल ब्रबु और दारुक ही बचे थे।

भागवत महापुराण के अनुसार समुद्र की एक प्रतिज्ञा है कि वह अपने ऊपर न तो कुछ धारण करेगा और न ही जलचरों के अतिरिक्त अपने भीतर किसी को रहने देगा। अत: श्रीकृष्ण ने दारुक से अर्जुन को संदेश भिजवाया कि वह आकर यहां की स्त्रियों को मथुरा पहुंचा दे, क्योंकि मेरे मरते ही सातवें दिन समुद्र द्वारका को डुबो देगा।1 यही तथ्य महाभारत एवं विष्णुपुराण में भी प्रतिपादित है।

दारुक द्वारा अर्जुन को बुला-भेजने के पश्‍चात् बलरामजी और कृष्ण दोनों वन की ओर चले गए। बलरामजी ध्यान में थे तभी उनके मुख से सफेद सहस्रफण नाग निकला और देखते ही देखते वह शेष नाग बन गया। इस प्रकार शेषनाग के अवतार बलरामजी देह-त्याग कर स्वधाम लौट गए अर्थात् सागर में चले गए।

महाभारत ग्रन्थ में वर्णन है कि एक बार ऋषियों ने कहा था कि जरा कुमार नामक व्याध भगवान श्रीकृष्ण को पृथ्वी पर सोते समय मारेगा।2 कृष्णजी गांधारी के श्राप और ऋषियों के भविष्य कथन के बारे में चिंतन करते-करते (बलरामजी के देह त्यागने के बाद) वहीं पीपल के नीचे पीताम्बर ओढ़कर सो गए। शिकारी जराकुमार ने शिकार जानकर बाण चला दिया। बाण कृष्णजी के पैर में लगा शिकारी जराकुमार भगवान से क्षमा मांगने लगा। कृष्ण ने उन्हें माफ कर दिया और थोड़ी देर में बैकुण्ठ धाम पधार गए। भागवत महापुराण में भी यही उल्लेख है कि बलरामजी के शरीर त्याग के बाद भगवान श्रीकृष्ण चतुर्भुज रूप में जमीन पर सो गए और दूर से व्याध (जरा) ने उनके चमकते तलवे में बाण मार दिया।

श्रीमद् भागवत के अनुसार जब श्रीकृष्ण और बलराम के स्वधाम गमन की सूचना उनके प्रियजनों तक पहुंची तो उन्होंने भी इस दु:ख से प्राण त्याग दिए। देवकी, रोहिणी, वसुदेव, बलरामजी की पत्‍नियां, श्रीकृष्ण की पटरानियां आदि सभी ने शरीर त्याग दिए। इसके बाद अर्जुन ने यदुवंश के निमित्त पिण्डदान और श्राद्ध आदि संस्कार किए। इन संस्कारों के बाद यदुवंश के बचे हुए लोगों को लेकर अर्जुन इन्द्रप्रस्थ लौट आए। इसके बाद श्रीकृष्ण के निवास स्थान को छोड़कर शेष द्वारका नगरी समुद्र में डूब गई। श्रीकृष्ण के स्वधाम लौटने की सूचना पाकर सभी पाण्डवों ने भी हिमालय की ओर यात्रा प्रारम्भ कर दी थी। इसी यात्रा में ही एक-एक करके पांडव भी शरीर का त्याग करते गए। अंत में युधिष्ठिर सशरीर स्वर्ग पहुंचे थे।

श्रीकृष्ण आदि के संदर्भ में वैदिक साहित्य में वर्णित उद्धरण और जैन वाङ्मय में उल्लिखित वर्णन को हम तुलनात्मक दृष्टि से भी देख सकते हैं। कथावस्तु में पारस्परिक भिन्नता के बावजूद इतनी समानता अवश्य है कि-

1. द्वारका नगरी विनष्ट हुई थी।

2. ऋषियों द्वारा कृष्ण को पहले ही ज्ञात हो गया कि उसका अन्त जराकुमार के द्वारा होगा।

3. कृष्ण अंत समय में पीताम्बर ओढ़े लेटे थे।

4. जराकुमार ने हिरण मान कृष्ण के बायें पैर के तलवे पर बाण चला दिया।

जैन इतिहास भी समृद्ध और सुदृढ़ नींव पर खड़ा है। प्रामाणिक इतिहास की संकलित सामग्री पूर्वाचार्यों की अविरल परम्परा से संरक्षित होती आई है। आगम-ग्रन्थों के अतिरिक्त हरिवंशपुराण, उत्तरपुराण, त्रिषष्टि शलाकापुरुषचरित्र, चउवन महापुरिसचरियं जैसे अनेक ग्रन्थ हैं, जिनमें अर्हत् अरिष्टनेमि और श्रीकृष्ण का विशद वर्णन प्राप्त होता है। अंतगडदसाओ के इस पांचवें वर्ग में अर्हत् अरिष्टनेमि द्वारा जिन रहस्यों की ओर संकेत हुआ है इसका विस्तृत वर्णन उपरोक्त ग्रन्थों में उपलब्ध है। उसका संक्षिप्त रूप इस प्रकार है-

सुरा, अग्‍नि और द्वैपायन

श्रीकृष्ण द्वारा द्वारका के भविष्य और अपनी मृत्यु के बारे में पूछे जाने पर त्रिकालद्रष्टा अर्हत् अरिष्टनेमि ने कहा कि द्वारका नगरी का विनाश सुरा, अग्‍नि और द्वैपायन के निमित्त से होगा और तुम्हारी (वासुदेव कृष्ण की) मृत्यु जराकुमार द्वारा होगी।

उस समय जराकुमार भी वहीं उपस्थित था। वह दसवें दशार्ह श्री वसुदेवजी का पुत्र और रानी जरादेवी का आत्मज था। उसके श्रीकृष्ण और बलदेवराम भाई थे। भगवान् की भविष्यवाणी सुन जराकुमार का मन अत्यधिक ग्लानि से भर गया। वह अपने आपको कुल-घातक अनुभव करने लगा। इस अनिष्ट को टालने तथा बन्धु-वध से बचने के लिए वह वहां से उठा, प्रभु को नमस्कार किया और धनुष-बाण हाथ में लेकर दूर वन की ओर प्रस्थान किया। वह वहां वनवासी बन गया।

लोगों के मुख से अर्हत् अरिष्टनेमि की कही गई बात को द्वैपायन ने सुनी। वह पारासर नाम के एक तपस्वी का पुत्र था। वह यादवों के स्‍नेह के कारण द्वारका के समीप रहता था। द्वारका-विनाश के पाप से बचने के लिए वह अपने आश्रम का त्याग कर दूर वन में चला गया।

द्वारका नगरी, यादव एवं प्रजा जनों की रक्षा के लिए श्रीकृष्ण ने एक निषेधाज्ञा प्रसारित कराई कि जो कोई भी सुरापान करेगा उसे कड़े से कड़ा दण्ड दिया जाएगा। यादवों और अन्य नागरिकों के पास काफी मात्रा में मदिरा थी। उसे द्वारका से दूर ले जाया गया और कदम्ब वन की कादम्बरी नामक गिरि-गुफा के निकट बने हुए कुण्ड में डलवा दिया गया। हर एक नागरिक के मन में द्वारका के प्रति अगाढ़ प्रेम था, अत: उन्होंने संकल्पपूर्वक पूरी नगरी से सुरा का नामोनिशान मिटा दिया।

प्रभु अरिष्टनेमि द्वारा ज्ञात होने पर श्रीकृष्ण को इस बात की व्यथा थी कि वह अन्त समय में अपना आयुष्य पूर्ण कर तीसरी नारकी में उपपन्न होगा और अत्यन्त प्रसन्नता इस बात की थी कि वह आगामी चौबीसी में ‘अमम’ नाम का बारहवां तीर्थंकर बन सब दु:खों का अंत करेगा, निर्वाण प्राप्त करेगा। उन्होंने अपनी इस प्रसन्नता को व्यक्त करते हुए अपने बाहु को जोर से घुमा कर उछाल मारी, उछल कर सिंहनाद किया, फिर प्रभु को वंदन-नमस्कार कर द्वारका लौट आए। तत्पश्‍चात् श्रीकृष्ण ने घोषणा करवा दी कि-‘जिन्हें संयम लेना हो, वे ले लें। उनके पीछे की सारी व्यवस्था का भार मैं वहन करूंगा।’ उक्त घोषणा उन्होंने तीन बार कराई। अनेक नागरिक जन प्रतिबुद्ध हुए और अर्हत् अरिष्टनेमि के पास प्रव्रजित हो गए। कृष्ण के परिवार से उनकी पटरानियां, अन्य रानियां, राजकुमार-राजकुमारियां आदि बन्धुजनों के परिवार भी विरक्त हो गए और प्रभु अरिष्टनेमि के पास संयम-रत्‍न को स्वीकार कर लिया। इस प्रकार श्रीकृष्ण ने उत्कृष्ट धर्मदलाली की और फिर प्रभु अरिष्टनेमि के अठारह हजार मुनियों के पास जाकर उन्हें भाव-वंदना भी की। इससे उन्हें क्षायिक सम्यक्त्व की उपलब्धि हुई और उन्होंने तीर्थंकर नाम गोत्र का बंधन किया।

एक बार की बात, प्रचण्ड गर्मी का समय था। श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्बकुमार का एक सेवक किसी काम से कादम्बरी गुफा के नजदीक से निकला। उसे भयंकर प्यास लगी। वह उस मदिरा कुण्ड के पास पहुंचा जहां द्वारकावासियों ने मदिरा डाली थी। विविध सुगंधित पुष्पों के संसर्ग से वह मदिरा अत्यन्त सुगंधित व मधुर बन चुकी थी। सेवक ने अपनी प्यास बुझाने के लिए जैसे ही प्रथम चुल्लू का आस्वादन लिया कि उसे पता चल गया कि इस कुण्ड में पानी नहीं अपितु अत्यन्त सुमधुर मदिरा है। उसने आकण्ठ सुरापान किया और अपने साथ एक केतली भर कर ले ली। द्वारका पहुंचकर उसने वह केतली शाम्बकुमार को दी। शाम्बकुमार भी मदिरा का रसास्वादन कर उस पर मोहित हो गया और बार-बार उसकी प्रशंसा करने लगा।

सेवक से उस मदिरा-कुण्ड का पता लगा अगले दिन शाम्बकुमार अपने यादव-मित्रों के साथ वहां पहुंचा। सभी ने खूब छककर मदिरा पान किया और वहीं आस-पास झूमने लगे, परस्पर क्रीड़ा करने लगे। अचानक उनकी दृष्टि एक विशाल शिला पर ध्यानस्थ द्वैपायन ऋषि पर गई। उन्हें देखकर वे सभी क्रुद्ध हुए। शाम्बकुमार कहने लगा-‘यही दुष्ट हमारी प्राणप्रिय द्वारका नगरी को नष्ट करने वाला होगा, अत: इसे हम पहले ही मार दें, भला फिर मरा हुआ होकर यह किसको मारेगा? ऐसा कह वे सभी निर्दयतापूर्वक उस द्वैपायन ऋषि को पीटने लगे। लात-घूसों का तीव्र प्रहार कर उन्हें ऊबड़-खाबड़ शिलाओं पर खूब घसीटा और वहीं अध-मरा करके छोड़ दिया। अत्यन्त क्रुद्ध हो द्वैपायन ऋषि ने उसी समय घोर निदान किया कि-यदि मेरी साधना का फल हो तो मैं इन दुष्ट यादवों सहित सम्पूर्ण द्वारका नगरी को जलाकर भस्म करने वाला बनूं।

गुप्तचरों के माध्यम से कुमारों के कुकृत्य का पता श्रीकृष्ण को पड़ा तो वे अत्यन्त चिन्तित हुए। बलदेव राम को साथ ले वे द्वैपायन ऋषि के पास पहुंचे और उनसे विनम्रतापूर्वक क्षमायाचना करने लगे। इस पर द्वैपायन ऋषि ने कहा-‘जब वे कुमार निर्दयतापूर्वक मेरे पर प्रहार कर रहे थे तभी मैंने निदान कर लिया था, मेरा वह संकल्प अटल है, केवल इतना कह सकता हूं कि तुम दोनों भाई जीवित रह सकोगे। अवशेष सभी को जलाकर खाक कर दूंगा, कोई भी प्राणी जीवित नहीं बच पाएगा।

आहत मनोदशा के साथ वे दोनों भाई पुन: द्वारका लौट आए। दूसरे ही दिन श्रीकृष्ण ने पूरे नगरी में सूचना करवा दी कि-द्वैपायन ऋषि के द्वारा द्वारका का विनाश अवश्यंभावी है अत: इसकी सुरक्षा के लिए सभी नागरिक जन स्वयं को अधिकाधिक धर्मोपासना में लगा कर रखें-उपवास, आयम्बिल आदि तपोनुष्ठान चले तथा सामायिक, पौषध, जप आदि धार्मिक गतिविधि में अपना समय लगाएं। श्रीकृष्ण के आदेश से पूरी नगरी में धर्ममय वातावरण का निर्माण हो गया।

उधर कुमारों द्वारा पीड़ित द्वैपायन ऋषि अत्यन्त असह्य पीड़ा से तड़पता हुआ उग्र वैर भावों से अपना आयुष्य पूर्ण कर अग्‍निकुमार देव हुआ। पूर्वभव के वैर का स्मरण कर क्रोधित हो तत्काल द्वारका नगरी पर मंडराने लगा। लेकिन उस समय सम्पूर्ण द्वारका नगरी विविध तप-अनुष्ठानों से भावित थी। धर्मनगरी बनी द्वारका नगरी को देख द्वैपायन ने सोचा कि-‘जब तक यहां पर धर्म की ज्योति जलती रहेगी, तब तक मेरा प्रकोप यहां प्रभावी नहीं बन सकेगा, उचित समय आने पर मैं अपने वैर-भाव का बदला लेकर ही शांत होऊंगा।’ वह उपयुक्त अवसर की टोह में वहीं आस-पास चक्कर लगाने लगा।

उन्हीं दिनों अर्हत् अरिष्टनेमि का आगमन रैवतक पर्वतांचल के उद्यान में हुआ। श्रीकृष्ण और बलदेव राम के साथ हजारों नर-नारी भगवान् के समवसरण में पहुंचे। भगवान की अमोघ-वाणी सुन अनेक जन प्रतिबुद्ध हुए और संयम पथ के राही बन गए। तत्पश्‍चात् श्रीकृष्ण ने एक जिज्ञासा प्रभु के समक्ष रखी कि-‘भगवन्! द्वारका नगरी का विनाश कब होगा?’ भगवान ने कहा-‘कृष्ण! आज से बारह वर्ष बाद द्वैपायन का जीव द्वारका नगरी का विनाश करेगा।’ भगवान की वाणी सुन श्रीकृष्ण के आंखों में द्वारका-दाह का बीभत्स व दारुण दृश्य तैरने लगा।

धर्म के प्रभाव से द्वैपायन देव का उपद्रव टलता रहा। इस प्रकार ग्यारह वर्ष व्यतीत हो गए। इधर द्वारकावासियों में यह भावना बलवती होने लगी कि-इतने वर्षों के निरंतर आयम्बिल आदि तप से द्वैपायन देव की शक्ति क्षीण हो चुकी है, अत: इस कठोर तपश्‍चर्या की क्या जरूरत? अब हमें पूर्ववत् सुख वैभव का परिभोग करना चाहिए, इस तरह धर्म के प्रति शिथिलता बढ़नी चालू हो गई। कुछ लोग स्वेच्छापूर्वक मांस-मदिरा का सेवन करने लग गए। एक-दूसरे को देखकर अनेकों लोग धार्मिक अनुष्ठान और तप का परित्याग कर पुन: भोगविलास में लिप्त हो गए।

द्वैपायन देव इसी अवसर की ताक में था। स्वयं की प्रतिशोध की ज्वाला को शांत करने के लिए एकाएक उसने अग्‍नि की विकुर्वणा की। चारों तरफ आकाश को छूने वाली प्रचण्ड ज्वालाएं दिखाई देने लगी। द्वैपायन देव ने सभी प्राणियों को अपने-अपने स्थान पर स्तंभित किया। फिर अग्‍नि वर्षा कर एक-एक को भस्मीभूत करने लगा। शस्त्रागार में पड़े वासुदेव कृष्ण और बलदेव राम के शस्त्र, चक्र-रत्‍न, हल आदि विनष्ट हो गए। देवों द्वारा निर्मित द्वारका नगरी देव-प्रकोप से श्मशानभूमि बन गई। कृष्ण और बलदेव राम इस भयंकर विनाशलीला को साक्षात् देखकर भी निरुपाय थे। उन्होंने अपने माता-पिता-वसुदेव जी, माता देवकी देवी और रोहिणी देवी को रथ में बिठाकर वहां से बचा कर अन्य स्थान पर ले जाने का प्रयत्‍न करने लगे। घोड़ों का पैर भी वहीं स्तंभित हो गया। दोनों भाई घोड़ों को हटाकर स्वयं उस रथ को खींचने लगे। तभी द्वैपायन देव वहां उपस्थित होकर कहने लगा-‘महानुभाव! मैंने आपको पहले ही कहा था कि आप दोनों के अतिरिक्त और कोई भी बच नहीं सकेगा, फिर आप यह व्यर्थ प्रयत्‍न ना करें।’ द्वैपायन देव की बात सुन वसुदेवजी व दोनों रानियां बोली कि-पुत्रो! हमारा मोह छोड़ो, अब तुम दोनों कुशलतापूर्वक चले जाओ, हम तीनों यहीं आजीवन अनशन स्वीकार कर प्रभु की शरण ले रहें हैं।’ इतने में एक विशाल द्वार उन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते तीनों काल कर गए। वे दोनों भाई नगर के बाहर एक जीर्ण उद्यान में आए और आंखों के सामने द्वारका का विनाश देखते ही रह गए। भवितव्यता के आगे वे दोनों विवश थे।

कहां वह समृद्धि! कहां वह प्राणप्रिय स्वजन परिजन! कहां वे दिव्य शस्त्रास्त्र! कहां वह अल्कापुरी के समान रमणीय द्वारका नगरी!-धधकती आग में अपना सर्वस्वनाश देख कृष्ण विचलित हो उठे। उन्होंने अपने भाई बलदेव से पूछा-‘भैया! अब हम किधर जाएंगे? इस बुरे वक्त पर हमारे आश्रित राजे-महाराजे भी अपने से शत्रुता भाव रखेंगे।’ बलदेव ने सुझाव दिया कि-‘इस समय अपने पर आत्मीय भाव रखने वाले केवल पाण्डव ही हैं, हमें उन्हीं के पास पाण्डु-मथुरा की ओर चलना चाहिए।’ कृष्ण ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि-‘भैया! मैंने उन्हें देश निकाला देकर दूर किया था, अब वे हमें अपना आश्रय क्यों देंगे? बलदेव ने पुन: कृष्ण को समझाते हुए कहा कि-‘उन पर हमारा बहुत उपकार है और वे सज्जनपुरुष हैं, हमारे सम्बन्धी भी हैं, इस स्थिति में वे हमारा आदर-सम्मान ही करेंगे।

दोनों भाइयों ने पाण्डु-मथुरा की ओर प्रयाण किया। मार्ग में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए वे सघन और दुर्गम कौशाम्बी वन में जा पहुंचे। वहीं मार्ग में कृष्ण प्यास से अतिव्याकुल हो गए और बलदेव राम को कहीं से पानी की व्यवस्था करने को कहा। लम्बी-लम्बी पदयात्रा तथा भूख-प्यास से श्रान्त बने कृष्ण को बलदेव राम ने वहीं वट-वृक्ष की शीतल छाया में विश्राम करने को कहा और स्वयं तत्काल पानी की खोज में चले गए। श्रीकृष्ण ने लेटने की मुद्रा में एक खड़े पांव के घुटने पर अपना दूसरा पांव रखा और पीताम्बर ओढ़कर विश्राम करने लगे।

भवितव्यतावश उसी समय वनवासी बने जराकुमार शिकार के उद्देश्य से उधर आ पहुंचा। पीताम्बर ओढ़े हुए श्रीकृष्ण के ऊपर उठे हुए पांव को देख वह भ्रमित हो गया। दूर से उसे मृग समझ उसने बाण चला दिया। बाण सीधा श्रीकृष्ण के पांव के तलवे में जाकर बींध गया। बाण लगते ही श्रीकृष्ण गरजे--‘कौन है यह दुष्ट जिसने सोए हुए मुझ पर बाण का प्रहार किया है? सामने आ मेरे, में भी देखूं किस वैर का बदला लिया है। कृष्ण की आवाज को पहचान जराकुमार चौंका और तत्काल झाड़ी से निकलकर सामने आया। उस समय जराकुमार की दाढ़ी बढ़ी हुई थी और वस्त्र के स्थान पर व्याघ्रचर्म पहन रखा था। वह विलाप करते हुए कहने लगा-मैं हूं भैया! तुम्हारा हतभाग्य भाई जराकुमार, जिसके लिए मैं इतने वर्षों तक वनवासी बना रहा फिर भी बन्धु-वध से बच नहीं पाया।

श्रीकृष्ण ने उस पर करुणा बरसाते हुए कहा-‘बन्धु! अब तूं पश्‍चात्ताप न कर, भवितव्यता को कोई-कौन टाल सकता है? यादव-कुल में एक तुम ही जीवित बचे हो, अब शीघ्र ही यहां से दूर चले जाओ, भाई बलदेव रामजी आने वाले हैं, यदि उन्होंने तुम्हें देख लिया तो वे तुझे जीवित नहीं छोड़ेंगे, मेरी यह कौस्तुभमणि ले जाओ और पाण्डु-मथुरा में जाकर पाण्डवों को दिखा देना और मेरी ओर से क्षमायाचना कहना।’ श्रीकृष्ण ने अति संक्षेप में द्वारका-दाह और यादव-कुल के विनाश के बारे में उसे बताकर विदाई दी। जाते-जाते जराकुमार श्रीकृष्ण के चरण में बींधे बाण को खींचकर तत्क्षण वहां से ओझल हो गया। इधर भाई बलदेव राम के आने से पूर्व ही अतितीव्र वेदना व असह्य प्यास से व्याकुल श्रीकृष्ण ने अपना एक हजार वर्ष का आयु पूर्ण कर रौद्र परिणाम में देह त्याग दिया।

थोड़ी देर में शीतल जल लेकर बलदेव राम वहां पहुंच गए। उन्होंने श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयत्‍न किया। कृष्ण के कुछ न बोलने पर उन्होंने उनका पीताम्बर खींचा। भाई के पैर को घायल देख वह जोर से दहाड़ने लगा कि-‘किस कायर ने मेरे भाई पर प्रहर किया है? सामने आ, मैं अभी उसे यमधाम पहुंचाता हूं? शत्रु का पता लगाने वह चारों ओर वन में घूमा। कोई भी न मिलने पर वह पुन: कृष्ण की देह के पास लौट आए। भ्रातृ मोह के कारण निर्जीव देह को जीवित मान बलदेव राम लगभग छह महीनें तक उस देह को कंधे पर उठाकर बीहड़ वनों में घूमते रहे। इस दृश्य को देखकर एक मित्र-देव ने उन्हें विविध उपायों से समझाने का प्रयत्‍न किया। अन्त में वे प्रतिबुद्ध हुए और कृष्ण के पार्थिव-देह का अग्‍नि-संस्कार कर स्वयं संयम मार्ग पर अग्रसर हो गए। वहां से वे अपना आयुष्य पूर्ण कर ब्रह्म देवलोक में ऋद्धिशाली देव के रूप में उत्पन्न हुए।

उधर वनवासी जराकुमार ने पुन: गृहस्थ-वेष को धारण कर लिया। उसने पाण्डु-मथुरा पहुंच महाराजा युधिष्ठिर को श्रीकृष्ण की कौस्तुभमणि दिखाते हुए द्वारका-विनाश और श्रीकृष्ण के देह-त्याग की बात बताई। ये समाचार सुन पांचों भाइयों और द्रौपदी को वैराग्य हो गया। जराकुमार को राजा बनाकर वे धर्मघोष आचार्य के पास दीक्षित हो गए। उन्होंने अभिग्रह किया-जब तक भगवान अरिष्टनेमि के दर्शन नहीं होंगे तब तक मासखमण का पारणा नहीं करेंगे। विहार करते-करते हस्त कल्पनगर में जब उन्होंने सुना कि भगवान का निर्वाण हो गया, तब वहीं सभी ने यावज्जीवन अनशन का प्रत्याख्यान कर लिया। शुक्लध्यान में श्रेणी आरोहण करते हुए पांचों पाण्डवों को केवलज्ञान की उपलब्धि हो गई। आर्या द्रौपदी अपना आयुष्य पूर्ण कर वहां से पांचवें देवलोक में उपपन्न हुई। वहां वह द्रुपददेव के रूप में दस सागरोपम स्थिति वाला देव है। वह द्रुपददेव आयुक्षय, स्थितिक्षय और भवक्षय के अनन्तर उस देवलोक से च्युत होकर महाविदेह वर्ष (क्षेत्र) में सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत और सब दु:खों का अन्त करने वाला होगा।

सूत्र 26

19. आलित्ते णं भंते! लोए जाव.... (भंते! यह लोक बुढ़ापे और मृत्यु से आदीप्त हो रहा है, यावत्....)

द्वारका विनाश और जराकुमार द्वारा कृष्ण के अंत की भवितव्यता को जानकर महारानी पद्मावती का अंत:करण आंदोलित हो गया था। संयोग-वियोग की अशाश्‍वत श्रृंखला मानो उसे प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होने लगी। श्रीकृष्ण से अनुज्ञा प्राप्त कर वह भगवान के पास दीक्षित होने को उद्यत हुई। उसके विरक्त चित्त के कारण जीव-लोक की यथार्थता का चित्रण करने वाले स्वर प्रस्फुटित हुए-

‘भंते! यह लोक बुढ़ापे और मृत्यु से आदीप्त हो रहा है (जल रहा है),

भंते! यह लोक बुढ़ापे और मृत्यु से प्रदीप्त हो रहा है (प्रज्वलित हो रहा है),

भंते! यह लोक बुढ़ापे और मृत्यु से आदीप्त-प्रदीप्त हो रहा है।’

• आलित्ते-आदीप्त। वृत्तिकार ने इसका अभिप्राय स्पष्ट करते हुए बताया कि यह जीव-लोक (बुढ़ापे और मृत्यु के कारण) अभिविधि से ज्वलित हो रहा है। अभिविधि का तात्पर्यार्थ है-

‘विना तेनेति मर्यादा सह तेनेत्यभिविधि’ अर्थात् एक छोर से दूसरे छोर के मध्य का जो अंतराल है, उसे मर्यादा कहा जाता है और दोनों छोरों के आदि और अन्त बिन्दु सहित सम्पूर्ण का ग्रहण होना अभिविधि है। जैसे-‘कोई कहे दिल्ली से मुम्बई तक’ तो इसके दो अर्थ किए जा सकते हैं-

1. दिल्ली से मुम्बई के मध्य का अंतराल-इसे मर्यादा कहते हैं और

2. सम्पूर्ण दिल्ली से लेकर सम्पूर्ण मुम्बई तक के क्षेत्र (दिल्ली के प्रारम्भिक छोर से लेकर मुम्बई के अन्तिम छोर तक) को अभिविधि कहा जाता है।

हो सकता है कि इसी न्याय से टीकाकार का अभिप्राय रहा हो कि यह लोक बुढ़ापे और मृत्यु से आदीप्त हो रहा है अर्थात् सम्पूर्णतया जल रहा है।

• पलित्ते-प्रदीप्त अर्थात् प्रज्वलित।

• आलित्त-पलित्ते-आदीप्त-प्रदीप्त अर्थात् दोनों क्रियाओं की युगपत् निष्पत्ति।

सूत्र 27-28

20. पउमावइं देविं सयमेव पव्वावेइ (पद्मावती देवी को स्वयं ही प्रव्रजित करते हैं)

आर्या यक्षिणी भगवान अरिष्टनेमि की सभी चालीस हजार (40000) साध्वी-शिष्याओं में प्रथम व प्रवर्तिनी थी।

द्रष्टव्य प्रवचन सारोद्धार गाथा 307-309।

प्रस्तुत प्रसंग में उल्लेख है कि अर्हत् अरिष्टेनमि स्वयं पद्मावती देवी को प्रव्रजित करते हैं और उसे आर्या यक्षिणी को शिष्या के रूप में सौंप देते हैं। तत्पश्‍चात् आर्या यक्षिणी भी पद्मावती देवी को स्वयं ही प्रव्रजित करती है, मुंडित करती है, शैक्ष बनाती है और धर्म का उपदेश देती है।

यहां एक प्रश्‍न उपस्थित होता है कि क्या पद्मावती देवी दो बार प्रव्रजित होती है-प्रथम बार अर्हत् अरिष्टनेमि से और दूसरी बार आर्या यक्षिणी से? टीकाकार ने इस संदर्भ में अपना कोई अभिमत प्रस्तुत नहीं किया।

पद्मावती देवी का प्रस्तुत प्रसंग भगवई में उल्लिखित देवानंदा ब्राह्मणी के प्रसंग के साथ तुलनात्मक दृष्टि से विमर्शनीय है। वहां उल्लेख मिलता है कि श्रमण भगवान महावीर देवानंदा ब्राह्मणी को स्वयं प्रव्रजित करते हैं और उसे आर्या चंदना को शिष्या के रूप में सौंप देते हैं। तत्पश्‍चात् आर्या चंदना देवानंदा को स्वयं ही मुंडित करती है, स्वयं ही शैक्ष बनाती है और धर्म का उपदेश देती है।

सूत्रकार ने वहां यह उल्लेख नहीं किया कि आर्या चंदना भी देवानंदा ब्राह्मणी को प्रव्रजित करती है, अपितु इतना ही उल्लेख है कि वह देवानंदा ब्राह्मणी को मुंडित करती है, शैक्ष बनाती है और धर्म का उपदेश देती है। इस तरह भगवई के पाठ में तथा अंतगडदसाओ के पाठ में प्राय: समानता होने पर भी इतना अन्तर स्पष्ट है कि भगवई में भगवान महावीर ही देवानंदा ब्राह्मणी को प्रव्रजित करते हैं, आर्या चंदना प्रव्रजित नहीं करती और अंतगडदसाओ में अर्हत् अरिष्टनेमि स्वयं पद्मावती देवी को प्रव्रजित करते ही हैं, तत्पश्‍चात् आर्या यक्षिणी भी पद्मावती देवी को प्रव्रजित करती है।

उपरोक्त दोनों आगमों के आलापकों में इस भिन्नता के ये कारण प्रतीत हो रहे हैं-

1. देवर्धिगणी आदि की वाचना के समय आगम लिपीकरण में यहां यह पाठ अतिरिक्त आ गया हो।

2. अर्हत् अरिष्टनेमि द्वारा प्रदत्त ‘प्रव्रज्या’ का तथा आर्या यक्षिणी द्वारा दी गई ‘प्रव्रज्या’ में शाब्दिक अर्थभेद हो।

3. अभयदेवसूरि के अनुसार प्रव्रजित करने का तात्पर्य यदि यह हो कि आर्या यक्षिणी पद्मावती को स्वयं प्रव्रजित करती हैं अर्थात् उन्हें रजोहरण आदि वेश प्रदान करती हैं। यह अर्थ होने से अरिष्टनेमि के द्वारा प्रव्रजित करना अर्थात् दीक्षित किया जाना तथा तत्पश्‍चात् यक्षिणी द्वारा प्रव्रजित करना अर्थात् रजोहरण आदि प्रदान किया जाना। इन सम्भावनाओं के अतिरिक्त-इदं तत्त्वं केवलिगम्यम्।

शब्द विमर्श-

• प्रव्रजित करना-दीक्षित करना, मुनिवेश देना।

• मुंडित-सिर (के कुछ केशों का) लुंचन।

• शैक्षापित-शैक्ष बनाना। इसका तात्पर्यार्थ है कि दिनचर्या से संबंधित क्रिया-कलाप का ज्ञान कराना। आज भी शैक्ष शब्द नवदीक्षितों के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

• धर्म का आख्यान-धर्म का उपदेश। वृत्तिकार ने इसका संबंध मुनि जीवन के आचार-गोचर, विनय, वैनयिक, चरण, करण, यात्रा, मात्रा प्रवृत्ति रूप धर्म का आख्यान बताया है।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य भ. 2/52 का भाष्य।

सूत्र 29

21. चिट्ठइ जाव संजमेणं संजमइ (खड़ी रहती है यावत् संयम से संयत प्रवृत्ति करती है)

प्रस्तुत पाठ की पूर्ति के लिए द्रष्टव्य नायाधम्मकहाओ, सूत्र 1/1/151।

मुनि मेघकुमार की भांति पद्मावती आर्या भी संयमपूर्वक खड़ी रहती है, संयमपूर्वक बैठती है, संयमपूर्वक सोती है, संयमपूर्वक खाती है, संयमपूर्वक बोलती है और जागरूक भाव से जागृत रहकर प्राण, भूत, जीव और सत्त्वों के प्रति संयम से संयत प्रवृत्ति करती है।

सूत्र 32

22. संलेखना-संलेखना का अर्थ है-शरीर और कषाय का कृशीकरण, अनशन की प्रारम्भिक साधना।

संलेखना के दो प्रकार हैं-

1. द्रव्य संलेखना-शरीर को कृश करना।

2. भाव संलेखना-कषाय को कृश करना।

जब मानसिक, वाचिक और कायिक योगों से नए विकास की संभावना क्षीण हो जाए तब संलेखना, अनशन करना चाहिए। इस उपक्रम से कार्मण शरीर और औदारिक शरीर दोनों क्षीण होते हैं।

23. प्रस्तुत प्रसंग में आर्या पद्मावती ने अनशन के द्वारा साठ भक्त का छेदन किया, यहां प्रश्‍न उपस्थित होता है कि यदि चतुर्थ भक्त से गणना करते हैं तो 30 दिन के 62 भक्त होते हैं। भगवती वृत्ति में इसका इस प्रकार समाधान किया गया है कि एक दिन के दो भक्त होते हैं जिससे तीस दिन के अनशन के साठ भक्त त्यक्त हो जाते हैं। तीस दिन का उपवास (मासखमण) बासठ (62) भक्त इसलिए कहलाता है कि जिस दिन सायं के भक्त (भोजन) के समय तप का प्रत्याख्यान करना प्रथम भक्त। तीस दिन के तप की सम्पन्नता के इकतीसवें दिन पारणा किया जाने वाला भक्त अर्थात् बासठवें भक्त में पारणा होना। इसलिए तीस (30) दिन के तप को बासठ (62) भक्त माना है। अनशन में जितने दिन का अनशन हो उससे दुगुनें भक्तों का छेद कहलाता है। जैसे-तीस दिन का अनशन-साठ भक्त कहलाता है। क्योंकि इसमें पारणा नहीं होता।

24. नग्गभावे मुंडभावे जाव तमट्ठं आराहेइ (नग्‍न भाव, मुंड भाव यावत् उस प्रयोजन की आराधना करती है।)

अन्तकृद्दशा वृत्ति में अभयदेवसूरि ने प्रस्तुत पाठ की पूर्ति में अग्रोक्त पाठ को ग्रहण किया है-

‘णग्गभावे मुंडभावे केसलोचे बंभचेरवासे अण्हाणगं अच्छत्तयं अणुवाहणयं भूमिसेज्जाओ फलगसिज्जाओ परघरप्पवेसे लद्धावलद्धाइं माणोवमाणाइं परेसिं हीलणाओ निंदणाओ खिंसणाओ तालणाओ गरहणाओ उच्चावया विरूवरूवा बावीसं परीसहोवसग्गा गामकंटगा अहियासिज्जंति तमट्ठमाराहेइ।’

आगम-ग्रन्थों के अनेक स्थलों में उपरोक्त पाठ का उल्लेख कुछ शब्दगत भिन्नता के साथ हुआ है, यथा द्रष्टव्य-सूयगडो 2/2/67, ठाणं 9/621, भगवई 1/433।

वास्तव में यह पाठ देहाध्यास से मुक्त होने की साधना का द्योतक है। इसमें साधु जीवन के उन गुणों का उल्लेख है जिनकी आराधना से साधक अपना प्रयोजन सिद्ध कर सकता है।

सूत्रकार ने प्रस्तुत पाठ में आर्या पद्मावती के आहार तथा शरीर के प्रति अनासक्ति का सुन्दर चित्रण किया है। तदनुसार आर्या जिस प्रयोजन से नग्‍नभाव (अल्पमूल्य वाले वस्त्र पहनना), मुंडभाव, केशलोच, बह्मचर्यवास, स्‍नान न करना, छत्र धारण न करना, पादुका न पहनना, भूमि-शय्या, फलक-शय्या, भिक्षा के लिए गृहस्थों के घर प्रवेश करना, लाभ-अलाभ, मान-अपमान, दूसरों के द्वारा हीलना, निन्दा, भर्त्सना, ताड़ना, गर्हा, उच्चावच, विविध स्वभाव वाले बाईस परीषह, ग्राम-कण्टक (चुभने वाले शब्द आदि) को सहन करती हुई उस प्रयोजन की आराधना करती है।

आर्या पद्मावती बीस वर्ष तक श्रामण्य पर्याय का पालन करती है, उसमें वह विविध तप:कर्म द्वारा आत्मा को भावित करती है। सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन भी करती है। अन्त समय में वह एक मास की संलेखना के द्वारा आहार का अल्पीकरण कर अपने शरीर को कृश करती है। तत्पश्‍चात् एक मास के अनशन के साथ आर्या पद्मावती साठ भक्त (भोजन के समय) का छेदन करती हुई क्रमश: सिद्ध गति को प्राप्त करती है।

25. चरिमुस्सासेहिं सिद्धा (चरम उच्छ्वास के साथ सिद्ध हो गई)

चरम उच्छ्वास-यह सम्पूर्णत: काय-योग के निरोध की पूर्व अवस्था है। उच्छ्वास-निश्‍वास काया की सूक्ष्म क्रिया है। इसके पूर्ण निरोध से ही स्वत: काय-योग का भी पूर्ण निरोध हो जाता है।

मुक्त होने वाला जीव क्रमश: योगों का निरोध (मन, वचन, काया की प्रवृत्ति का पूर्ण निरोध) करता है। जब केवली का जीवन-काल अंतर्मुहूर्त्त मात्र शेष रहता है तब वह सर्वप्रथम मनोयोग का निरोध करता है। फिर वचन योग का निरोध करता है। फिर शरीर की सूक्ष्म क्रिया-उच्छ्वास निश्‍वास का निरोध करता है। इस तरह पूर्ण योग निरोध होते ही अयोगी या शैलेशी अवस्था प्राप्त हो जाती है। यह अवस्था पांच ह्रस्वाक्षरों (अ, इ, उ, ऋ, लृ) के उच्चारण करने में जितना समय लगता है उतने समय तक ही रहती है। तत्पश्‍चात् चार अघाति कर्म (वेदनीय, आयुष्य, नाम, गोत्र) एक साथ क्षीण हो जाते हैं और उसी समय जीव स्थूल शरीर को छोड़कर सिद्ध हो जाता है, अर्थात् ये तीनों कार्य एक साथ एक समय में हो जाते हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए द्रष्टव्य उत्तरज्झयणाणि 29/73-74 सूत्र एवं टिप्पण।

सूत्र 33-43

26. श्रीकृष्ण के परिवार के अनेक लोगों ने प्रव्रज्या ग्रहण की थी। वे प्रवज्या समारोह में सोत्साह भाग लिया करते थे और प्रव्रजितों के परिवार के भरण-पोषण का भार अपने ऊपर ले लेते थे। प्रस्तुत आगम के पांचवें वर्ग में श्रीकृष्ण की रानियों में से आठ के प्रव्रज्या लेने का उल्लेख है। श्रीकृष्ण के पुत्र शाम्ब की पत्‍नियां मूलश्री और मूलदत्ता भी प्रव्रजित हुई। श्रीकृष्ण के पोैत्र अनिरुद्ध ने भी प्रव्र्रज्या ग्रहण की थी। देवकी देवी के आठ पुत्रों में से श्रीकृष्ण को छोड़कर शेष सात सहोदर और सौतेले भाइयों में से छह के प्रव्रजित होने का उल्लेख है।

वृष्णि पुंगव भगवान अरिष्टनेमि श्रीकृष्ण के बाबा के पुत्र थे और वे केवलज्ञान प्राप्त कर अर्हत् हुए थे। अर्हत् अरिष्टनेमि के तीन भाई रथनेमि, सत्यनेमि और दृढ़नेमि ने भी प्रव्रज्या ग्रहण की और केवली बनकर सिद्ध हुए थे। इसी तरह कृष्ण के विमातृ-पुत्र ज्येष्ठ भाई बलदेव राम के सुमुख आदि पन्द्रह पुत्रों के दीक्षा लेने का उल्लेख है। अन्धकवृष्णि के गौतम आदि पुत्रों की प्रव्रज्या का उल्लेख भी मिलता है।

इस तरह श्रीकृष्ण अपने आश्रितों को जो प्रव्रज्या ग्रहण करने के इच्छुक होते उन्हें सहर्ष अनुमति प्रदान करते। अनेक बार प्रव्रजितों के प्रव्रज्या सम्बन्धी अभिषेक भी वे अपने हाथों से स्वयं किया करते थे। अपनी राजकुमारियों को संयम पथ पर अग्रसर करने के लिए श्रीकृष्ण ने जिस युक्ति के साथ उन्हें प्रेरित किया, उसका वर्णन आवश्यक निर्युक्ति में इस प्रकार है-

द्वारका नगरी में वीरक नामक कौलिक (जुलाहा) वासुदेव का परमभक्त था। वह प्रतिदिन वासुदेव की पूजा के पश्‍चात् ही अन्न-जल ग्रहण करता था। वर्षाकाल में अनेक जीवों की हिंसा होती है, यह सोचकर वासुदेव श्रीकृष्ण बाहर नहीं निकलते थे। वीरक वासुदेव को न पाकर दरवाजे की पूजा-अर्चना करके वापिस लौट जाता था। वासुदेव के दर्शन न होने से अनेक दिन बीतने पर भी उसने भोजन नहीं किया। उसकी दाढ़ी भी बहुत बढ़ गई। वर्षाकाल बीतने पर वासुदेव बाहर निकले। सब राजा भी उपस्थित हुए। वीरक वासुदेव के पैरों में गिर पड़ा। वासुदेव ने पूछा-‘वीरक! इतने दुर्बल कैसे हो गए?’ द्वारपालों ने सारा वृत्तान्त वासुदेव को बताया। वासुदेव के मन में उसके प्रति अनुकम्पा पैदा हो गई। वासुदेव ने उसे बिना रोक-टोक के महल में आने की आज्ञा प्रदान कर दी।

वासुदेव की पुत्रियां जब विवाह के योग्य होतीं तो वे वासुदेव के पाद-वंदन के लिए आतीं थीं। उस समय वासुदेव पुत्रियों से पूछते-‘पुत्रियो! तुम दासी बनना चाहती हो या स्वामिनी?’ पुत्रियां कहतीं-‘हम स्वामिनी बनना चाहती हैं।’ तब वासुदेव पुत्रियों से कहते कि तुम सब भट्टारक अर्हत् अरिष्टनेमि के चरण-कमल में प्रव्रजित हो जाओ, यह स्वामिनी बनने का रास्ता है।’ उसके पश्‍चात् महान् अभिनिष्क्रमण समारोह के साथ वे प्रव्रजित हो जातीं।

एक बार एक रानी ने सोचा कि इस प्रकार तो सारी पुत्रियां प्रव्रजित हो जाएंगीं। उसने अपनी पुत्री को सिखाया कि राजा के पूछने पर तुम दासी बनने की बात कह देना। पुत्री को अलंकृत विभूषित करके वासुदेव के पास लाया गया। वासुदेव के पूछने पर उसने कहा-मैं दासी होना चाहती हूं।’ वासुदेव ने कहा-‘दासी बनकर तुम दु:खी हो जाओगी।’ इतना कहने पर भी वह अपने निर्णय पर अटल रही। वासुदेव ने सोचा-‘मेरी पुत्री संसार में भ्रमण करे, यह अच्छा नहीं है।’ उन्होंने उपाय सोचा, जिससे अन्य कन्याएं इस प्रकार का चिन्तन न करें। चिंतन करते हुए वासुदेव को उपाय सूझ गया। उन्होंने वीरक से पूछा-‘क्या पहले तुमने कोई वीरतापूर्ण कार्य किया है?’ वीरक ने पहले इंकार कर दिया। वासुदेव ने कहा-‘चिन्तन कर लो।’ बहुत सोचने पर वीरक बोला-‘बदरी के वृक्ष पर बैठे हुए गिरगिट को मैंने पत्थर से मारा था। शकट पर रखे कलश से बहते हुए पानी को बाएं पैर से रोक दिया, कलश में गुनगुनाहट करती हुई मक्खियों को बाएं हाथ से रोक दिया था।’

दूसरे दिन सभामण्डप में श्रीकृष्ण ने सोलह हजार राजाओं के समक्ष कहा-‘इस वीरक के कुल की उत्पत्ति और वीरतापूर्ण कार्य मैंने सुने हैं। इसने बदरीवन में लाल सिर वाला नाग पृथ्वी शस्त्र (पत्थर) से मारा है। गंदे पानी की बहती गंगा को इसने बाएं पैर से धारण कर लिया। शब्द करती हुई सेना को कलशीपुर में बाएं हाथ से रोक दिया, अत: मैं मानता हूं कि यह वास्तविक क्षत्रिय है।

इसकी वीरता को देखकर मैं इसको अपनी पुत्री दूंगा। वीरक ने पुत्री के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। श्रीकृष्ण की भृकुटि देखकर उसने वासुदेव की पुत्री को स्वीकार कर लिया। वासुदेव की पुत्री दिन भर शय्या पर बैठी रहती। वीरक घर का सारा कार्य करता।

एक बार वासुदेव ने वीरक से पूछा-‘मेरी पुत्री तुम्हारे वचनों का पालन करती है या नहीं?’ वीरक बोला-‘मैं आपकी पुत्री का दास हूं। वासुदेव ने कहा-‘यदि तुम उससे सारा काम नहीं करवाओगे तो ठीक नहीं होगा।’ उसने राजा के अभिप्राय को समझकर घर जाकर कहा-‘धान्य को फटको, भोजन बनाओ।’ वह रुष्ट होकर बोली-‘कौलिक! स्वयं की स्थिति नहीं जानते हुए तुम मुझे काम करने का आदेश देते हो?’ उसने वासुदेव की पुत्री को रज्जु से पीटा। वह रोती हुई वासुदेव के पास आई और पैरों में पड़कर बोली-‘आज कौलिक ने मुझे पीटा है।’ वासुदेव बोले-‘मैंने जब तुम्हें स्वामिनी बनने के लिए कहा, तब तुमने दासी बनने की बात क्यों कही? अब मैं कुछ नहीं कर सकता।’ राजकुमारी ने कहा-‘अब मैं स्वामिनी बनना चाहती हूं।’ वासुदेव ने कहा-‘यदि वीरक तुम्हें आज्ञा दे तो तुम प्रव्रजित हो सकती हो।’ वीरक ने आज्ञा दी, तब वह भगवान् अरिष्टनेमि के पास प्रव्रजित हो गई, स्वामिनी बन गई।

♦

छट्ठो वग्गो : छठा वर्ग

06

छट्ठो वग्गो : छठा वर्ग

आमुख

षष्ठ वर्ग के अन्तर्गत तथा इसके अग्रवर्ती वर्गों में भगवान महावीर कालीन साधक/साधिकाओं का वर्णन प्राप्त होेता है। प्रस्तुत वर्ग में सोलह अध्ययन हैं, जिनमें क्रमश: राजगृही नगरी के मकायि गृहपति, किंकर्मा गृहपति, अर्जुनमालाकार (मुद्गरपाणी) काश्यप गृहपति, वारत्र गृहपति, मेघ गृहपति व काकन्दी नगरी के क्षेमक गृहपति, धृतिधर गृहपति व साकेत नगरी के कैलाश गृहपति, हरिचंदन गृहपति व वाणिज्यग्राम नगरी के सुदर्शन गृहपति, पूर्णभद्र गृहपति व श्रावस्ती नगरी के सुमनभद्र गृहपति, सुप्रतिष्ठ गृहपति व पोलासपुर नगरी के अतिमुक्त कुमार तथा वाराणसी के राजा अलक्त का वर्णन हुआ है। इनमें से मकायि, किंकर्मा, काश्यप, धृतिधर और क्षेमक गृहपतियों अर्थात् श्रेष्ठियों ने अपने-अपने पुत्रों को अपना व्यापार आदि सौंपकर भगवान महावीर के पास दीक्षा अंगीकार करके सामायिकादि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया तथा गुणरत्‍नसंवत्सर नामक तप की आराधना की। सोलह वर्ष की दीक्षापर्याय पूर्ण करके मासिकी संलेखना के साथ विपुलगिरि पर्वत से मोक्ष प्राप्त किया। इसी क्रम में कैलाश, हरिचन्दन और वारत्र गृहपति ने बारह वर्ष, सुदर्शन और पूर्णभद्र गृहपति ने पांच वर्ष, सुप्रतिष्ठ गृहपति ने छब्बीस वर्ष तथा शेष गृहपतियों ने बहुत वर्षों की दीक्षापर्याय को पूर्ण करकेे मोक्ष प्राप्त किया था।

इस वर्ग के तृतीय अध्ययन में राजगृह के अर्जुन मालाकार का वर्णन है। न्याय और नीतिपूर्वक आजीविका करने वाले अर्जुन के जीवन में घटी एक आकस्मिक घटना ने उसे नरपिशाच बना दिया। राजगृह की सीमाएं अर्जुन के आतंक से कांप उठी। छह मास की अवधि में उसने ग्यारह सौ इकतालीस (1141) स्त्री-पुरुषों की हत्या कर डाली।

इसी अध्ययन में सुदर्शन सेठ की धर्म-निष्ठा का भी सजीव चित्रण हुआ है। राजगृह के बाहर गुणशील उद्यान में भगवान महावीर का पदार्पण हुआ है और सुदर्शन भगवान को वन्दना करने हेतु जाना चाहता है। माता-पिता जब अर्जुन का भय बताकर उसे घर में ही रहकर भगवान महावीर को भाव वन्दन करने की बात कहते हैं तब वह कहता है कि तात! भगवान महावीर मेरी नगरी में पधारे हैं तो मैं घर में ही बैठकर वन्दन कैसे कर लूं? मैं तोे अपने आराध्य के समीप जाकर उनकी प्रदक्षिणा और पर्युपासना करना चाहता हूं।

सुदर्शन की प्रभु-निष्ठा ने माता-पिता को आश्‍वस्त कर दिया और आखिर मुद्गरपाणि यक्ष की दिव्य शक्ति को भी पराभूत कर दिया। यक्ष से मुक्त होकर अर्जुन की आत्मचेतना लौटी। अपने क्रूर अतीत पर चिन्तन कर उसकी आत्मा कांप उठी। आखिर उसने स्वयं को भगवान महावीर के चरणों में अर्पित कर दिया। भगवान महावीर ने अर्जुन को प्रव्रज्या का वरदान दिया। अर्जुन ने भी पूरे भाव से उस वरदान को आत्मसात् किया और लोगों से प्राप्त प्रताड़नाओं, यातनाओं और अपमानों को समता और तितिक्षाभाव से सहन कर सहस्राधिक हत्याओं के भार से अपनी आत्मा को निर्भार किया। मात्र छह मास की प्रव्रज्या-पर्याय में ही अपने अन्त:करण को सर्वथा सुनिर्मल बनाकर अर्जुन अनगार सिद्ध-बुद्ध-मुक्त हो गए।

इस वर्ग के पन्द्रहवें अध्ययन में बालमुनि ‘अतिमुक्त’ कुमार का वर्णन है जिसने लघुवय में प्रव्रज्या ग्रहण की थी। ऐतिहासिक दृष्टि से तीर्थंकर महावीर-शासन में सर्वाधिक लघुवय में श्रमण बनने वाला वही एक मुनि है। तीर्थंकर महावीर के क्षणिक संग ने नन्हे राजकुमार के भीतर संबोधि का ऐसा दीप प्रज्वलित किया कि राजमुकुट का आकर्षण भी उस ज्ञान-शिखा को प्रकंपित नहीं कर पाया। इससे सहज सिद्ध होता है कि संबोधि का सूर्य एक बाल-हृदय में भी उदित हो सकता है। आयु आदि का उसमें कोई प्रतिबंध नहीं है।

सोलहवें अध्ययन में वाराणसी के राजा अलक्त का वर्णन है जिन्होंने अपने पुत्र को राज्यभार सौंपकर भगवान महावीर के पास दीक्षा अंगीकार करके निर्वाण पद प्राप्त किया था।

छट्ठो वग्गो : १, २ अज्झयणाणि

छठा वर्ग : १, २ अध्ययन

मूल

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं पंचमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। छट्ठस्स णं भंते! वग्गस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने अष्टम अंग अन्तकृद्दशा के पांचवें वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। तो भन्ते! छठे वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं छट्ठस्स वग्गस्स सोलस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

2. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने अन्तकृद्दशा के अष्टम अंग के छठे वर्ग के सोलह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे-

संगहणी-गाहा

1. मकाइ 2. किंकमे चेव, 3. मोग्गरपाणी य 4. कासवे। 5. खेमए 6. धिइहरे चेव, 7. केलासे 8. हरिचंदणे।।1।। 9. वारत्त 10. सुदंसण 11. पुण्णभद्द तह 12. सुमणभद्द 13. सुपइट्ठे। 14. मेहे 15. ऽतिमुत्त 16. अलक्के अज्झयणाणं तु सोलसयं।।2।।

संग्रहणी गाथा

1. मकायि 2. किंकर्मा 3. मुद्गरपाणि 4. काश्यप। 5. क्षेमक 6. धृतिधर 7. कैलाश 8. हरिचन्दन।।1।। 9. वारत्र 10. सुदर्शन 11. पूर्णभद्र 12. सुमनभद्र 13. सुप्रतिष्ठ। 14. मेघ 15. अतिमुक्त 16. अलक्त यह अध्ययनों का षोडशक है।।2।।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं छट्ठस्स वग्गस्स सोलस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने अष्टम अंग अंतकृद्दशा के छठे वर्ग के सोलह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भन्ते अन्तकृद्दशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

मकाइ-किंकम-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया।।

मकायि-किंकर्मा-पद

4. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नगर। गुणशिलक चैत्य। श्रेणिक राजा।

5. तत्थ णं मकाई नामं गाहावई परिवसइ-अड्ढे जाव अपरिभूए।।

5. वहां मकायि नाम का गृहपति रहता है-ऋद्धिमान यावत् अपरिभूत है।

6. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे आदिकरे गुणसिलए जाव संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। परिसा निग्गया।।

6. उस काल और उस समय धर्म के आदिकर्ता श्रमण भगवान महावीर गुणशिलक (उद्यान में पधारे) यावत् संयम और तप के द्वारा अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं। परिषद् ने (नगर से) निर्गमन किया।

7. तए णं से मकाई गाहावई इमीसे कहाए लद्धट्ठे जहा पण्णत्तीए गंगदत्ते तहेव इमो वि जेट्ठपुत्तं कुडुंबे ठवेत्ता पुरिससहस्सवाहिणीए सीयाए निक्खंते जाव अणगारे जाए-इरियासमिए।।

7. तब वह मकायि गृहपति इस बात को सुनकर जैसे प्रज्ञप्ति (भगवती) में गंगदत्त (का वर्णन है)। वैसे ही उसने भी ज्येष्ठ पुत्र को कुटुंब में स्थापित कर हजार पुरुषों द्वारा उठाई जाने वाली शिबिका में (उसने) निष्क्रमण किया यावत् अनगार हो गया।ˆईर्यासमित।

8. तए णं से मकाई अणगारे समणस्स भगवओ महावीरस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ। सेसं जहा खंदगस्स गुणरयणं तवोकम्मं। सोलसवासाइं परियाओ। तहेव विउले सिद्धे।।

8. वह मकायि अनगार श्रमण भगवान महावीर के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करता है। शेष स्कन्दक की भांति गुणरत्‍न तप:कर्म। संयम पर्याय सोलह वर्ष। वैसे ही विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

9. किंकमे वि एवं चेव जाव विउले सिद्धे।

9. किंकर्मा भी इसी प्रकार यावत् विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

तइयं अज्झयणं : मोग्गरपाणी

तीसरा अध्ययन : मुद्गरपाणि

मूल

अज्जुण-मालागार-पदं

10. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। चेल्लणा देवी।।

हिन्दी अनुवाद

अर्जुनमालाकार-पद

10. उस काल और उस समय राजगृह नगर।1 गुणशिलक चैत्य। श्रेणिक राजा।2 चेलना देवी।3

11. तत्थ णं रायगिहे नयरे अज्जुणए नामं मालागारे परिवसइ-अड्ढे जाव अपरिभूए।।

11. उस राजगृह नगर में अर्जुन नाम का मालाकार रहता है-ऋद्धिमान यावत् अपरिभूत था।

12. तस्स णं अज्जुणयस्स मालायारस्स बंधुमई नामं भारिया होत्था-सूमालपाणिपाया।।

12. उस अर्जुन मालाकार के बन्धुमती नामक भार्या थी-वह सुकुमाल हाथ पैर वाली थी।

13. तस्स णं अज्जुणयस्स मालायारस्स रायगिहस्स नयरस्स बहिया, एत्थ णं महं एगे पुप्फारामे होत्था-किण्हे जाव महामेहनिउरंबभूए दसद्धवण्णकुसुमकुसुमिए पासाईए दरिसणिज्जे अभिरूवे पडिरूवे।।

13. उस अर्जुन मालाकार का राजगृह नगर के बाहर एक महान पुष्पों का बगीचा था-ˆकृष्ण यावत् महामेघ के समूह के समान पांच वर्ण वाले कुसुमों से कुसुमित, प्रासादीय, दर्शनीय, अभिरूप और प्रतिरूप था।4

14. तस्स णं पुप्फारामस्स अदूरसामंते, एत्थ णं अज्जुणयस्स मालायारस्स अज्जय - पज्जय - पिइपज्जयागए अणेगकुलपुरिस-परंपरागए मोग्गर-पाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे होत्था-पोराणे दिव्वे सच्चे जहा पुण्णभद्दे।।

14. पुष्पों के उस बगीचे के न अति दूर न अति निकट अर्जुन मालाकार के पितामह, प्रपितामह, प्रप्रपितामह के अनेक कुलपुरुषों द्वारा परम्परागत (पूजित) मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन था।ˆवह प्राचीन, दिव्य, सत्य था- शेष वक्तव्यता पूर्णभद्र चैत्य की भांति।

15. तत्थ णं मोग्गरपाणिस्स पडिमा एगं महं पलसहस्सणिप्फण्णं अओमयं मोग्गरं गहाय चिट्ठइ।।

15. वहां हजार पल लोह से निष्पन्न मुद्गर को हाथ में लिए हुए मुद्गरपाणि की प्रतिमा स्थित थी।

अज्जुणस्स जक्खपज्जुवासणा-पदं

16. तए णं से अज्जुणए मालागारे बालप्पभिइं चेव मोग्गरपाणि-जक्खभत्ते यावि होत्था। कल्लाकल्लिं पच्छियपिडगाइं गेण्हइ, गेण्हित्ता रायगिहाओ नयराओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव पुप्फारामे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पुप्फुच्चयं करेइ, करेत्ता अग्गाइं वराइं पुप्फाइं गहाय, जेणेव मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स महरिहं पुप्फच्चणं करेइ, करेत्ता जण्णुपायपडिए पणामं करेइ, तओ पच्छा रायमग्गंसि वित्तिं कप्पेमाणे विहरइ।।

अर्जुन का यक्षपर्युपासना-पद

16. वह अर्जुन मालाकार बचपन से ही मुद्गरपाणि यक्ष का भक्त था। वह प्रतिदिन पिटारा (बांस से बना हुआ पात्र विशेष) ग्रहण करता है। ग्रहणकर राजगृह नगर से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां फूलों का बगीचा है, वहां आता है। आकर फूलों को तोड़ता है। तोड़कर प्रधान श्रेष्ठ फूलों को ग्रहण कर, जहां मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन है, वहां आता है। आकर मुद्गरपाणि यक्ष की महान अर्हता वाले फूलों से पूजा करता है। करके घुटनों को मोड़कर प्रणाम करता है। तत्पश्‍चात् राजमार्ग पर आजीविका करता हुआ विहार कर रहा है।5

गोट्ठीए अणाचार-पदं

17. तत्थ णं रायगिहे नयरे ललिया नामं गोट्ठी परिवसइ-अड्ढा जाव अपरिभूता जं कयसुकया यावि होत्था।।

गोष्ठी का अनाचार पद

17. वहां राजगृह नगर में ‘ललिता’ नाम की मित्र-मण्डली6 रहती है-वह ऋद्धि-सम्पन्न यावत् अपराजेय और कृत सुकृत थी।

18. तए णं रायगिहे नगरे अण्णया कयाइ पमोदे घुट्ठे यावि होत्था।।

18. उस राजगृह नगर में किसी समय प्रमोद की घोषणा हुई।7

19. तए णं से अज्जुणए मालागारे कल्लं पभूयतराएहिं पुप्फेहिं कज्जं इति कट्टु पच्चूसकालसमयंसि बंधुमईए भारियाए सद्धिं पच्छियपिडयाइं गेण्हइ, गेण्हित्ता सयाओ गिहाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता रायगिहं नगरं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव पुप्फारामे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता बंधुमईए भारियाए सद्धिं पुप्फुच्चयं करेइ।।

19. तब वह अर्जुन मालाकार उषाकाल में बहुत ज्यादा फूलों के द्वारा पूजा करना है-ऐसा चिन्तन कर प्रभातकाल के समय में बन्धुमती भार्या के साथ पिटारा ग्रहण करता है, ग्रहण कर अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर राजगृह नगर के बीचोबीच निर्गमन करता है। करके जहां फूलों का बगीचा है, वहां आता है। आकर बन्धुमती भार्या के साथ फूलों को तोड़ता है।

20. तए णं तीसे ललियाए गोट्ठीए छ गोट्ठिल्ला पुरिसा जेणेव मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागया अभिरममाणा चिट्ठंति।।

20. उस ललिता मित्र मण्डली के छह मित्र पुरुष जहां मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन है, वहां आ गए (और) अभिरमण करते हुए ठहरते हैं।

21. तए णं से अज्जुणए मालागारे बंधुमईए भारियाए सद्धिं पुप्फुच्चयं करेइ, पत्थियं भरेइ, भरेत्ता अग्गाइं वराइं पुप्फाइं गहाय जेणेव मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ।।

21. वह अर्जुन मालाकार बन्धुमती भार्या के साथ फूलों को तोड़ता है। बर्तन भरता है, भरकर प्रधान श्रेष्ठ फूलों को ग्रहणकर जहां मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन है, वहां आता है।

22. तए णं ते छ गोट्ठिल्ला पुरिसा अज्जुणयं मालागारं बंधुमईए भारियाए सद्धिं एज्जमाणं पासंति, पासित्ता अण्णमण्णं एवं वयासी-एस णं देवाणुप्पिया! अज्जुणए मालागारे बंधुमईए भारियाए सद्धिं इहं हव्वमागच्छइ। तं सेयं खलु देवाणुप्पिया! अम्हं अज्जुणयं मालागारं अवओडय - बंधणयं करेत्ता बंधुमईए भारियाए सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणाणं विहरित्तए त्ति कट्टु एयमट्ठं अण्णमण्णस्स पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता कवाडंतरेसु निलुक्कंति, निच्चला निप्फंदा तुसिणीया पच्छण्णा चिट्ठंति।।

22. मित्रमंडली के वे छह पुरुष बन्धुमती भार्या के साथ आते हुए अर्जुन मालाकार को देखते हैं, देखकर परस्पर इस प्रकार बोले-देवानुप्रिय! यह अर्जुन मालाकार बन्धुमती भार्या के साथ यहां शीघ्र आ रहा है। देवानुप्रिय! यही श्रेयस्कर है कि हम अर्जुन मालाकार को अवमोटक-बंधन8 से बांधकर उसकी भार्या बन्धुमती के साथ विपुल भोगों को भोगते हुए विहार करें। ऐसा करके इस अर्थ को सभी परस्पर स्वीकार करते हैं। स्वीकार कर कपाटों के भीतर छिप जाते हैं। वे वहां निश्‍चल, निस्पन्द, मौन और प्रच्छन्न बैठ जाते हैं।

23. तए णं से अज्जुणए मालागारे बंधुमईए भारियाए सद्धिं जेणेव मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ, आलोए पणामं करेइ, महरिहं पुप्फच्चणं करेइ, जण्णुपायपडिए पणामं करेइ।।

23. वह अर्जुन मालाकार बन्धुमती भार्या के साथ जहां मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन है, वहां आता है, प्रतिमा को देखते ही प्रणाम करता है, महान् अर्हता वाले फूलों से अर्चा करता है। घुटनों को मोड़कर प्रणाम करता है।

24. तए णं छ गोट्ठिल्ला पुरिसा दवदवस्स कवाडंतरेहिंतो निग्गच्छंति निग्गच्छित्ता अज्जुणयं मालागारं गेण्हंति, गेण्हित्ता अवओडय-बंधणं करेंति। बंधुमईए मालागारीए सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणा विहरंति।।

24. मित्रमण्डली के छह पुरुष दव-दव करते हुए कपाटों के बीच से निकलते हैं। निकलकर अर्जुन मालाकार को पकड़ते हैं, पकड़कर अवमोटक-बंधन से बांधते हैं और बन्धुमती मालाकारिणी के साथ विपुल भोगों को भोगते हैं।

अज्जुणस्स पडिसोध-पदं

25. तए णं तस्स अज्जुणयस्स मालागारस्स अयमज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था-एवं खलु अहं बालप्पभिइं चेव मोग्गरपाणिस्स भगवओ कल्लाकल्लिं जाव पुप्फच्चणं करेमि, जण्णुपायपडिए पणामं करेमि, तओ पच्छा रायमग्गंसि वित्तिं कप्पेमाणे विहरामि। तं जइ णं मोग्गरपाणी जक्खे इह सण्णिहिए होंते, से णं किं मम एयारूवं आवइं पावेज्जमाणं पासंते? तं नत्थि णं मोग्गरपाणी जक्खे इह सण्णिहिए। सुव्वत्तं णं एस कट्ठे।।

अर्जुन का प्रतिशोध-पद

25. उस अर्जुन मालाकार के इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ-मैं प्रतिदिन बचपन से लेकर ही मुद्गरपाणि भगवान की यावत् फूलों से अर्चना करता हूं, घुटनों के बल बैठकर प्रणाम करता हूं, तत्पश्‍चात् राजमार्ग पर आजीविका करता हुआ विहार करता हूं, यदि वह मुद्गरपाणि यक्ष यहां पर समुपस्थित होता तो क्या वह मुझे इस प्रकार की आपत्ति प्राप्त हुए को देखता? लगता है यहां पर मुद्गरपाणि यक्ष समुपस्थित नहीं है। स्पष्ट रूप से यह काष्ठ है।

26. तए णं से मोग्गरपाणी जक्खे अज्जुणयस्स मालागारस्स अयमेयारूवं अज्झत्थियं जाव वियाणेत्ता अज्जुणयस्स मालागारस्स सरीरयं अणुप्पविसइ, अणुप्पविसित्ता तडतडस्स बंधाइं छिंदइ, छिंदित्ता तं पलसहस्सणिप्फण्णं अओमयं मोग्गरं गेण्हइ, गेण्हित्ता ते इत्थिसत्तमे छ पुरिसे घाएइ।।

26. तब वह मुद्गरपाणि यक्ष अर्जुन मालाकार का इस प्रकार का आध्यात्मिक यावत् जानकर अर्जुन मालाकार के शरीर में प्रवेश करता है, प्रवेश कर बंधन को तड़ातड़ (तोड़) छिन्न कर डालता है, छिन्नकर हजार पल लोह से निष्पन्न मुद्गर को ग्रहण करता है, ग्रहण कर उन छह पुरुषों सहित सातवीं स्त्री को मार डालता है।

27. तए णं से अज्जुणए मालागारे मोग्गरपाणिणा जक्खेणं अण्णाइट्ठे समाणे रायगिहस्स नगरस्स परिपेरंतेणं कल्लाकल्लिं इत्थिसत्तमे छ पुरिसे घाएमाणे घाएमाणे विहरइ।।

27. वह अर्जुन मालाकार मुद्गरपाणि यक्ष के द्वारा आविष्ट होता हुआ राजगृह नगर के परिपार्श्‍व में प्रतिदिन छह पुरुषों सहित सातवीं स्त्री की घात करता हुआ-घात करता हुआ विहार कर रहा है।9

रायगिहे आतंक-पदं

28. तए णं रायगिहे नयरे सिंघाडग-तिग -चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महा- पहपहेसु बहुजणो अण्णमण्णस्स एवमाइक्खइ एवं भासेइ एवं पण्णवेइ एवं परूवेइ-एवं खलु देवाणुप्पिया! अज्जुणए मालागारे मोग्गरपाणिणा अण्णाइट्ठे समाणे रायगिहे नयरे बहिया इत्थिसत्तमे छ पुरिसे घाएमाणे-घाएमाणे विहरइ।।

राजगृह में आतंक पद

28. तब राजगृह नगर में दोराहों, तिराहों, चौराहों, चौकों, चतुर्मुखों, राजमार्गों और मार्गों पर बहुत से लोग परस्पर इस प्रकार का आख्यान करते हैं, बोलते हैं, प्रज्ञापन करते हैं, प्ररूपण करते हैं-देवानुप्रियो! अर्जुन मालाकार मुद्गरपाणि यक्ष से आविष्ट होता हुआ राजगृह नगर के बाहर छह पुरुषों सहित सातवीं स्त्री की घात करता हुआ-घात करता हुआ विहार कर रहा है।

29. तए णं से सेणिए राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी- एवं खलु देवाणुप्पिया! अज्जुणए मालागारे जाव घाएमाणे-घाएमाणे विहरइ। तं मा णं तुब्भे केइ कट्ठस्स वा तणस्स वा पाणियस्स वा पुप्फफलाणं वा अट्ठाए सइरं निग्गच्छइ। मा णं तस्स सरीरयस्स वावत्ती भविस्सइ त्ति कट्टु दोच्चं पि तच्चं पि घोसणयं घोसेह, घोसेत्ता खिप्पामेव ममेयं पच्चप्पिणह।।

29. वह श्रेणिक राजा इस बात को जानकर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाता है। बुलाकर इस प्रकार कहा-देवानुप्रियो! अर्जुन मालाकार यावत् घात करता हुआ-घात करता हुआ विहार कर रहा है। इसलिए तुम लोगों में से कोई भी काष्ठ, तृण, पानी, फूल-फल के लिए मत जाना। (जिससे) उसके शरीर की व्यापत्ति नहीं होगी।10 ऐसा कह करके दूसरी बार, तीसरी बार घोषणा करो। घोषणा करके शीघ्र ही मेरी इस आज्ञा को मुझे समर्पित करो।

30. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा जाव पच्चप्पिणंति।।

30. वे कौटुम्बिक पुरुष यावत् (आज्ञा को) समर्पित करते हैं।

31. तत्थ णं रायगिहे नगरे सुदंसणे नामं सेट्ठी परिवसइ-अड्ढे।।

31. उस राजगृह नगर में सुदर्शन नामक श्रेष्ठी रहता है-ऋद्धिमान।

32. तए णं से सुदंसणे समणोवासए यावि होत्था-अभिगयजीवाजीवे जाव विहरइ।।

32. वह सुदर्शन श्रमणोपासक11 भी था। जीव-अजीव का ज्ञाता12 यावत् विहार कर रहा है।

भगवओ समोसरण-पदं

33. तेणं कालेणं समएणं समणे भगवं महावीरे पुव्वाणुुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे सुहंसुहेणं विहरमाणे जेणामेव रायगिहे नयरे गुणसिलए चेइए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

भगवान का समवसरण-पद

33. उस काल और समय श्रमण भगवान महावीर क्रमानुसार विचरण, ग्रामानुग्राम परिव्रजन और सुखपूर्वक विहार करते हुए, जहां राजगृह नगर व गुणशिलक चैत्य है वहां आते हैं, आकर प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार (प्रवास) कर रहे हैं।

34. तए णं रायगिहे नगरे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापहपहेसु बहुजणो अण्ण-मण्णस्स एवमाइक्खइ जाव किमंग पुण विपुलस्स अट्ठस्स गहणयाए?

34. उस राजगृह नगर में दोराहों, तिराहों, चौराहों, चौकों, चतुर्मुखों, राजमार्गों और मार्गों पर बहुत से लोग परस्पर इस प्रकार का आख्यान करते हैं यावत् फिर विपुल अर्थ ग्रहण की तो बात ही क्या?13

सुदंसणस्स वंदणट्ठं गमण-पदं

35. तए णं तस्स सुदंसणस्स बहुजणस्स अंतिए एयं सोच्चा निसम्म अयं अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुपज्जित्था-एवं खलु समणे भगवं महावीरे जाव विहरइ। तं गच्छामि णं समणं भगवं महावीरं वंदामि-एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता जेणेव अम्मापियरो तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल-परिग्गहियं दसणहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी-एवं खलु अम्मयाओ! समणे भगवं महावीरे जाव विहरइ। तं गच्छामि णं समणं भगवं महावीरं वंदामि नमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि।।

सुदर्शन का वन्दन के लिए गमन-पद

35. तब उस सुदर्शन को बहुत जनों के पास ऐसा सुनकर आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत, संकल्प समुत्पन्न हुआ-इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् विहार कर रहे हैं। मैं वहां जाता हूं, श्रमण भगवान महावीर को वन्दन करता हूं-इस प्रकार वह संप्रेक्षा करता है, संप्रेक्षा कर जहां माता-पिता हैं, वहां आता है, आकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली दस नखात्मक अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोला-ˆमाता-पिता! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् विहार कर रहे हैं। इसलिए मैं जाता हूं, श्रमण भगवान महावीर को वन्दन-नमस्कार करता हूं, सत्कार करता हूं, सम्मान करता हूं, कल्याण, मंगल, देव और प्रशस्त चित्त वाले की पर्युपासना करता हूं।14

36. तए णं सुदसंणं सेट्ठिं अम्मापियरो एवं वयासी-एवं खलु पुत्ता! अज्जुणए मालागारे मोग्गरपाणिणा जक्खेणं अण्णाइट्ठे समाणे रायगिहस्स नयरस्स परिपेरंतेणं कल्लाकल्लिं बहिया इत्थिसत्तमे छ पुरिसे घाएमाणे-घाएमाणे विहरइ। तं मा णं तुमं पुत्ता! समणं भगवं महावीरं वंदए निग्गच्छाहि, मा णं तव सरीरयस्स वावत्ती भविस्सइ। तुमण्णं इह गए चेव समणं भगवं महावीरं वंदाहि।।

36. माता-पिता सुदर्शन श्रेष्ठी को इस प्रकार बोले-पुत्र! अर्जुन मालाकार मुद्गरपाणि यक्ष से आविष्ट होता हुआ राजगृह नगर के परिपार्श्‍व में प्रतिदिन छह पुरुषों सहित सातवीं स्त्री की घात करता हुआ-घात करता हुआ विहार कर रहा है। अत: पुत्र! तुम श्रमण भगवान महावीर को वन्दन करने के लिए मत जाओ। जिससे तुम्हारे शरीर की व्यापत्ति नहीं होगी। तुम यहीं से श्रमण भगवान महावीर को वन्दन कर लो।15

37. तए णं से सुदंसणे सेट्ठी अम्मापियरं एवं वयासी-किण्णं अहं अम्मयाओ! समणं भगवं महावीरं इहमागयं इह पत्तं इह समोसढं इह गए चेव वंदिस्सामि? तं गच्छामि णं अहं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे समणं भगवं महावीरं वंदए।।

37. वह सुदर्शन श्रेष्ठी माता-पिता को इस प्रकार बोला-माता-पिता! यहां पर आगत, प्राप्त और समवसृत श्रमण भगवान महावीर को क्या मैं यहीं रहकर वन्दन करूंगा? अत: माता-पिता! मैं तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होता हुआ श्रमण भगवान महावीर को वन्दन करने के लिए जाता हूं।

38. तए णं सुदंसणं सेट्ठिं अम्मापियरो जाहे नो संचाएति बहूहिं आघवणाहिं पण्णवणाहिं सण्णवणाहिं विण्णवणाहिं परूवणाहिं आघवेत्तए पण्णवेत्तए सण्णवेत्तए विण्णवेत्तए परूवेत्तए ताहे एवं वयासी-अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

38. जब माता-पिता सुदर्शन श्रेष्ठी को बहुत सारे आख्यानों, प्रज्ञापनों, संज्ञापनों और विज्ञापनों द्वारा उसे (सुदर्शन को) आख्यात, प्रज्ञप्त, संज्ञप्त और विज्ञप्त करने में समर्थ नहीं होते हैं, तब (वे) इस प्रकार बोले-देवानुप्रिय! जैसा सुख हो, प्रतिबंध मत करो।

39. तए णं से सुदंसणे अम्मापिईहिं अब्भणुण्णाए समाणे ण्हाए सुद्धप्पावेसाइं मंगल्लाइं वत्थाइं पवर परिहिए अप्पमहग्घाभरणा-लंकियसरीरे सयाओ गिहाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता पायविहारचारेणं रायगिहं नगरं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणस्स अदूरसामंतेणं जेणेव गुणसिलए चेइए जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव पहारेत्थ गमणाए।।

39. तब वह सुदर्शन (श्रेष्ठी) ने माता-पिता द्वारा अभ्यनुज्ञात होते हुए स्‍नान किया। पवित्र स्थान में प्रवेश योग्य मांगलिक वस्त्रों को विधिवत् पहना। अल्पभार और बहुमूल्य आभूषणों से शरीर को अलंकृत कर अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर पांव-पांव चलता हुआ राजगृह नगर के बीचोबीच जाता है, जाकर मुद्गरपाणि यक्ष के यक्षायतन के न अति दूर न अति निकट जहां गुणशिलक चैत्य है, जहां श्रमण भगवान महावीर हैं, वहां जाने का संकल्प किया।

सुदंसणस्स अज्जुणकय-उवसग्ग-पदं

40. तए णं से मोग्गरपाणी जक्खे सुदंसणं समणोवासयं अदूरसामंतेणं वीईवयमाणं-वीईवयमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तं पलसहस्सणिप्फण्णं अओमयं मोग्गरं उल्लालेमाणे-उल्लालेमाणे जेणेव सुदंसणे समणोवासए तेणेव पहारेत्थ गमणाए।।

सुदर्शन का अर्जुनकृत-उपसर्ग-पद

40. वह मुद्गरपाणि यक्ष न अति दूर न अति निकट आते हुए सुदर्शन श्रमणोपासक को देखता है, देखकर तत्काल क्रोध से आविष्ट रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से प्रज्वलित होता हुआ सहस्र पल लोह से निष्पन्न मुद्गर को ऊपर उछालता हुआ-ऊपर उछालता हुआ, जहां सुदर्शन श्रमणोपासक था, उसने वहां जाने का संकल्प किया।

41. तए णं से सुदंसणे समणोवासए मोग्गरपाणिं जक्खं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता अभीए अतत्थे अणुव्विग्गे अक्खुभिए अचलिए असंभंते वत्थंतेणं भूमिं पमज्जइ, पमज्जित्ता करयलपरिग्गहियं दसणहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी-नमोत्थु णं अरहंताणं जाव सिद्धिगइनामधेज्जं ठाणं संपत्ताणं। नमोत्थु णं समणस्स भगवओ महावीरस्स जाव सिद्धिगइनामधेज्जं ठाणं संपाविउकामस्स। पुव्विं पि णं मए समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए थूलए पाणाइवाए पच्चक्खाए जावज्जीवाए, थूलए मुसावाए (पच्चक्खाए जावज्जीवाए?), थूलए अदिण्णादाणे (पच्चक्खाए जावज्जीवाए?), सदारसंतोसे कए जावज्जीवाए, इच्छापरिमाणे कए जावज्जीवाए। तं इदाणिं पि णं तस्सेव अंतियं सव्वं पाणाइवायं पच्चक्खामि जावज्जीवाए, मुसावायं अदत्तादाणं मेहुणं परिग्गहं पच्चक्खामि जावज्जीवाए, सव्वं कोहं जाव मिच्छादंसणसल्लं पच्चक्खामि जावज्जीवाए, सव्वं असणं पाणं खाइमं साइमं चउव्विहं पि आहारं पच्चक्खामि जावज्जीवाए। जइ णं एत्तो उवसग्गाओ मुच्चिस्सामि तो मे कप्पइ पारेत्तए। अहण्णं एत्तो उवसग्गाओ न मुच्चिस्सामि तो मे तहा पच्चक्खाए चेव त्ति कट्टु सागारं पडिमं पडिवज्जइ।।

41. वह सुदर्शन श्रमणोपासक आते हुए मुद्गरपाणि यक्ष को देखता है, देखकर अभीत, अत्रस्त, अनुद्विग्‍न, अक्षुभित, अचलित, असम्भ्रान्त हो वस्त्र के एक हिस्से से भूमि का प्रमार्जन करता है16, प्रमार्जन कर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली, दस नखात्मक अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोला-नमस्कार हो अर्हतों को यावत् सिद्धि गति नामक स्थान सम्प्राप्तों को। नमस्कार हो श्रमण भगवान महावीर को यावत् सिद्धि गति नामक स्थान को सम्प्राप्त करने के इच्छुकों को।17 पहले भी मैंने श्रमण भगवान महावीर के पास स्थूल प्राणातिपात का जीवन-पर्यन्त प्रत्याख्यान किया था। स्थूल मृषावाद का (जीवन-पर्यन्त प्रत्याख्यान किया था)। स्थूल अदत्तादान का (जीवन- पर्यन्त प्रत्याख्यान किया था) जीवन- पर्यन्त स्वदार-सन्तोष किया था। जीवन-पर्यन्त इच्छा-परिमाण किया था। उनका अब भी उनकी साक्षी से जीवन- पर्यन्त सर्व प्राणातिपात का प्रत्याख्यान करता हूं। जीवन पर्यन्त मृषावाद, अदत्तादान, मैथुन (और) परिग्रह का प्रत्याख्यान करता हूं। सर्व क्रोध यावत् मिथ्यादर्शन शल्य का जीवन-पर्यन्त प्रत्याख्यान करता हूं। जीवन-पर्यन्त सर्व अशन, पान, खादिम, स्वादिम चतुर्विध आहार का भी प्रत्याख्यान करता हूं। यदि इस उपसर्ग से मुक्त हो जाऊंगा, तो मुझे पारणा करना कल्पता है। यदि इस उपसर्ग से मुक्त नहीं होऊंगा, तो मुझे वैसे ही प्रत्याख्यान है। ऐसा करके (सुदर्शन) आगार सहित प्रतिमा को18 स्वीकार करता है।

42. तए णं से मोग्गरपाणी जक्खे तं पलसहस्सणिप्फण्णं अओमयं मोग्गरं उल्लालेमाणे-उल्लालेमाणे जेणेव सुदंसणे समणोवासए तेणेव उवागए। नो चेव णं संचाएइ सुदंसणं समणोवासयं तेयसा समभिपडित्तए।।

42. वह मुद्गरपाणि यक्ष हजार पल लोह से निष्पन्न मुद्गर को ऊपर उछालता हुआ-ऊपर उछालता हुआ जहां सुदर्शन श्रमणोपासक है, वहां आया। वह (अपने) तेज से सुदर्शन श्रमणोपासक को गिराने में समर्थ नहीं हुआ।19

उवसग्गनिवारण-पदं

43. तए णं से मोग्गरपाणी जक्खे सुदंसणं समणोवासयं सव्वओ समंता परिघोलेमाणे-परिघोलेमाणे जाहे नो चेव णं संचाएइ सुदंसणं समणोवासयं तेयसा समभि-पडित्तए, ताहे सुदंसणस्स समणो-वासयस्स पुरओ सपक्खिं सपडिदिसिं ठिच्चा सुदंसणं समणोवासयं अणिमिसाए दिट्ठीए सुचिरं निरिक्खइ, निरिक्खित्ता अज्जुणयस्स मालागारस्स सरीरं विप्पजहइ, विप्पजहित्ता तं पलसहस्सणिप्फण्णं अओमयं मोग्गरं गहाय जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए।।

उपसर्ग निवारण-पद

43. वह मुद्गरपाणि यक्ष सुदर्शन श्रमणोपासक के चारों ओर सम्पूर्णतया घूमता हुआ-घूमता हुआ जब सुदर्शन श्रमणोपासक को (अपने) तेज से गिरा नहीं पाया, तब सुदर्शन श्रमणोपासक के सामने ठहर कर सुदर्शन श्रमणोपासक को लम्बे समय तक अनिमेष दृष्टि से निहारने लगा, निहार कर अर्जुन मालाकार के शरीर को छोड़ दिया। छोड़कर हजार पल लोह से निष्पन्न मुद्गर को ग्रहण कर जिस दिशा से आया, उसी दिशा में चला गया।

44. तए णं से अज्जुणए मालागारे मोग्गरपाणिणा जक्खेणं विप्पमुक्के समाणे धस त्ति धरणियलंसि सव्वंगेहिं निवडिए।।

44. वह अर्जुन मालाकार मुद्गरपाणि यक्ष से विप्रमुक्त होकर ‘धम’ से धरती पर गिर पड़ा।

45. तए णं से सुदंसणे समणोवासए निरुवसग्ग मिति कट्टु पडिमं पारेइ।।

45. वह सुदर्शन श्रमणोपासक ‘उपसर्ग मुक्त हूं’ ऐसा मानकर (ली हुई) प्रतिमा को सम्पन्न करता है।20

सुदंसणस्स अज्जुणस्स य भगवओ पज्जुवासणा-पदं

46. तए णं से अज्जुणए मालागारे तत्तो मुहुत्तंतरेणं आसत्थे समाणे उट्ठेइ, उट्ठेत्ता सुदंसणं समणोवासयं एवं वयासी-तुब्भे णं देवाणुप्पिया! के कहिं वा संपत्थिया?

सुदर्शन और अर्जुन का भगवान की पर्युपासना का पद

46. वह अर्जुन मालाकार तब मुहूर्त्त-भर में21 आश्‍वस्त होकर उठता है। उठकर सुदर्शन श्रमणोपासक को इस प्रकार कहा-‘देवानुप्रिय! तुम कौन हो? और कहां प्रस्थित हुए हो?’

47. तए णं से सुदंसणे समणोवासए अज्जुणयं मालागारं एवं वयासी-एवं खलु देवाणुप्पिया! अहं सुदंसणे नामं समणोवासए-अभिगय-जीवाजीवे गुणसिलए चेइए समणं भगवं महावीरं वंदए संपत्थिए।।

47. वह सुदर्शन श्रमणोपासक अर्जुन मालाकार को इस प्रकार बोला- ‘देवानुप्रिय! मैं सुदर्शन नाम का श्रमणोपासक हूं-जीव-अजीव का ज्ञाता हूं। गुणशिलक चैत्य में श्रमण भगवान महावीर को वन्दन करने के लिए प्रस्थित हुआ हूं।’

48. तए णं से अज्जुणए मालागारे सुदंसणं समणोवासयं एवं वयासी-तं इच्छामि णं देवाणुप्पिया! अहमवि तुमए सद्धिं समणं भगवं महावीरं वंदित्तए जाव पज्जुवासित्तए। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

48. उस अर्जुन मालाकार ने सुदर्शन श्रमणोपासक को इस प्रकार कहा- ‘देवानुप्रिय! मैं भी तुम्हारे साथ श्रमण भगवान महावीर को वन्दन करना यावत् पर्युपासना करना चाहता हूं।’ (सुदर्शन)ˆ‘देवानुप्रिय! जैसा तुम्हें सुख हो, प्रतिबंध मत करो।’

49. तए णं सुदंसणे समणोवासए अज्जुणएणं मालागारेणं सद्धिं जेणेव गुणसिलए चेइए जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अज्जुणएणं मालागारेणं सद्धिं समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, वंदइ नमंसइ जाव पज्जुवासइ।।

49. वह सुदर्शन श्रमणोपासक अर्जुन मालाकार के साथ जहां गुणशिलक चैत्य है, जहां श्रमण भगवान महावीर हैं, वहांं आता है, आकर अर्जुन मालाकार के साथ श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। वन्दन-नमस्कार करता है यावत् पर्युपासना करता है।

50. तए णं समणे भगवं महावीरे सुदंसणस्स समणोवासगस्स अज्जुण-यस्स मालागारस्स तीसे य महइ-महालियाए परिसाए मज्झगए विचित्तं धम्ममाइक्खइ। सुदंसणे पडिगए।।

50. तब श्रमण भगवान महावीर ने सुदर्शन श्रमणोपासक और अर्जुन मालाकार के लिए उस महान परिषद् के मध्य विचित्र धर्म का आख्यान किया। सुदर्शन लौट गया।

अज्जुणस्स पव्वज्जा-पदं

51. तए णं से अज्जुणए मालागारे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठ-तुट्ठे समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदिता नमंसित्ता एवं वयासी-सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, पत्तियामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, रोएमि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, अब्भुट्ठेमि णं भंते! निग्गंथं पावयणं। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

अर्जुन का प्रव्रज्या-पद

51. वह अर्जुन मालाकार श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट हुआ। वह श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है, करके वंदन-नमस्कार करता है, वंदन-नमस्कार करके वह इस प्रकार बोला-‘भंते! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन में श्रद्धा करता हूं, भंते! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन में प्रतीति करता हूं, भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में रुचि करता हूं, भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में अभ्युत्थान करता हूं।’ (भगवान ने कहा)-‘देवानुप्रिय! जैसा तुम्हें सुख हो, प्रतिबंध मत करो।’

52. तए णं से अज्जुणए मालागारे उत्तरपुरत्थिमं दिसीभागं अवक्कमइ, अवक्कमित्ता सयमेव पंचमुट्ठियं लोयं करेइ, करेत्ता जाव अणगारे जाए, से णं वासीचंदणकप्पे समतिणमणि-लेट्ठुकंचणे समसुह-दुक्खे इहलोग-परलोग-अप्पडिबद्धे जीविय-मरण-निरवकंखे संसार-पारगामी कम्मनिग्घायणट्ठाए एवं च णं विहरइ।।

52. वह अर्जुन मालाकार उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) की ओर चला जाता है, जाकर स्वयं ही पंच मुष्टि लोच करता है, करके यावत् अनगार हो गया, वह वासी और चंदन में समचित्त22, तृण और मणि, पत्थर और सोना-इनको समदृष्टि से देखने वाला, सुख और दु:ख में सम, इहलोक और परलोक में अप्रतिबद्ध, जीवन और मृत्यु की आकांक्षा से रहित, संसार का पार पाने वाला (हो गया) वह कर्मों के निर्घातन के लिए इस प्रकार विहार कर रहा है।

अज्जुणअणगारस्स तितिक्खा-पदं

53. तए णं से अज्जुणए अणगारे जं चेव दिवसं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए तं चेव दिवसं समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता इमं एयारूवं अभिग्गहं ओगेण्हइ-कप्पइ मे जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेण तवोकम्मेणं अप्पाणं भावेमाणस्स विहरित्तए त्ति कट्टु अयमेयारूवं अभिग्गहं, ओगेण्हइ ओगेण्हित्ता जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

अर्जुन अनगार का तितिक्षा-पद

53. वह अर्जुन अनगार जिस दिन मुण्ड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित हुआ, उसी दिन श्रमण भगवान महावीर को वंदन-नमस्कार करता है, वंदन-नमस्कार कर इस प्रकार का यह अभिग्रह स्वीकार करता है-‘मैं जीवन-पर्यन्त निरंतर बेले-बेले तप (दो दिन का उपवास) का अनुष्ठान करते हुए संयम और तप से अपने आपको भावित करता हुआ विहार करूं। ऐसा चिन्तन करके इस प्रकार का अभिग्रह ग्रहण करता है, ग्रहण करके जीवन-पर्यन्त निरंतर बेले-बेले तप के अनुष्ठान से अपने आपको भावित करता हुआ विहार कर रहा है।’

54. तए णं से अज्जुणए अणगारे छट्ठक्खमणपारणयंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेइ, बीयाए पोरिसीए झाणं झियाइ, तइयाए पोरिसीए जहा गोयमसामी जाव रायगिहे नगरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियं अडइ।।

54. वह अर्जुन अनगार बेले की तपस्या के पारणे में प्रथम प्रहर में स्वाध्याय करता है, द्वितीय प्रहर में ध्यान करता है, तीसरे प्रहर में गौतम स्वामी की तरह यावत् राजगृह नगर के ऊंच, नीच और मध्यम कुलों के घरों में सामुदानिक भिक्षा के लिए घूमता है।

55. तए णं तं अज्जुणयं अणगारं रायगिहे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणं बहवे इत्थीओ य पुरिसा य डहरा य महल्ला य जुवाणा य एवं वयासी-इमेण मे पिता मारिए। इमेण मे माता मारिया। इमेण मे भाया भगिणी भज्जा पुत्ते धूया सुण्हा मारिया। इमेण मे अण्णयरे सयण-संबंधि-परियणे मारिए त्ति कट्टु अप्पेगइया अक्कोसंति, अप्पेगइआ हीलंति निंदंति खिंसंति गरिहंति तज्जंति तालेंति।।

55. राजगृह नगर में ऊंच, नीच और मध्यम कुलों के घरों में सामुदानिक भिक्षा के लिए घूमते हुए उस अर्जुन अनगार को बहुत सी स्त्रियां, पुरुष, छोटे, बड़े और जवान इस प्रकार बोले-‘इसने ही मेरे पिता को मारा है, इसने ही मेरी माता को मारा है, इसने ही मेरे भाई, भगिनी, भार्या, पुत्र, पुत्री और पुत्रवधू को मारा है। इसने ही मेरे स्वजन-सम्बन्धी-परिजन को मारा है, ऐसा करके कुछ लोग आक्रोश करते हैं, कुछ लोग अवहेलना करते हैं, निंदा करते हैं, कोसते हैं, गर्हा करते हैं, तर्जना और ताड़ना देते हैं।’23

56. तए णं से अज्जुणए अणगारे तेहिं बहूहिं इत्थीहि य पुरिसेहि य डहरेहि य महल्लेहि य जुवाणएहि य आओसिज्जमाणे जाव तालेज्जमाणे तेसिं मणसा वि अपउस्समाणे सम्मं सहइ सम्मं खमइ सम्मं तितिक्खइ सम्मं अहियासेइ, सम्मं सहमाणे सम्मं खममाणे सम्मं तितिक्खमाणे सम्मं अहियासेमाणे रायगिहे नयरे उच्च-णीय-मज्झिम-कुलाइं अडमाणे जइ भत्तं लभइ तो पाणं न लभइ, अह पाणं लभइ तो भत्तं न लभइ।।

56. वह अर्जुन अनगार बहुत सी स्त्रियों, पुरुषों, बच्चों, बड़ों और जवानों द्वारा आक्रुष्ट होता हुआ यावत् ताड़ित होता हुआ उन पर मन से भी द्वेष नहीं करता हुआ सम्यक् प्रकार से सहन करता है, सम्यक् प्रकार से क्षमा करता है, सम्यक् प्रकार से तितिक्षा रखता है, सम्यक् प्रकार से अविचल रहता है24, सम्यक् प्रकार से सहन करता हुआ, सम्यक् प्रकार से क्षमा करता हुआ, सम्यक् प्रकार से तितिक्षा रखता हुआ, सम्यक् प्रकार से अविचल होता हुआ राजगृह नगर में ऊंच, नीच, मध्यम कुलों में घूमते हुए यदि उसे आहार मिलता है, तो पानी नहीं मिलता। पानी मिलता है तो आहार नहीं मिलता है।

57. तए णं से अज्जुणए अणगारे अदीणे अविमणे अकलुसे अणाइले अविसादी अपरितंतजोगी अडइ, अडित्ता रायगिहाओ नगराओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव गुणसिलए चेइए जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणस्स भगवओ महावीरस्स अदूरसामंते गमणागमणाए पडिक्कमेइ, पडिक्कमेत्ता एसणमणेसणं आलोएइ, आलोएत्ता भत्तपाणं पडिदंसेइ, पडिदंसेत्ता समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे अमुच्छिए अगिद्धे अगढिए अणज्झोववण्णे बिलमिव पण्णगभूएणं अप्पाणेणं तमाहारं आहारेइ।

57. वह अर्जुन अनगार अदीन, अविमन, अकलुष, अनाविल, अविषाद, अपरितान्तयोगी (बनकर) घूमता है। घूमकर राजगृह नगर से प्रतिनिष्क्रमण करता है। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां गुणशिलक चैत्य है, जहां श्रमण भगवान महावीर हैं, वहां आता है, आकर श्रमण भगवान महावीर के न अति दूर, न अति निकट रहकर गमनागमन के लिए प्रतिक्रमण करता है। प्रतिक्रमण कर एषणीय-अनेषणीय की आलोचना करता है।25 आलोचना कर भक्तपान दिखाता है। दिखाकर श्रमण भगवान महावीर से अभ्यनुज्ञात होता हुआ अमूर्च्छित, अगृद्ध, अग्रथित, अनध्युपपन्न होता हुआ बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति26 वह उस आहार को ग्रहण करता है।

58. तए णं समणे भगवं महावीरे अण्णया रायगिहाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता बहिया जणवयविहारं विहरइ।।

58. श्रमण भगवान महावीर किसी समय राजगृह से प्रतिनिष्क्रमण करते हैं, प्रतिनिष्क्रमण करके (राजगृह से) बहिर्वर्ती जनपद में विहार कर रहे हैं।

अज्जुणअणगारस्स सिद्धि-पदं

59. तए णं से अज्जुणए अणगारे तेणं ओरालेणं विपुलेणं पयत्तेणं पग्गहिएणं महाणुभागेणं तवोकम्मेणं अप्पाणं भावेमाणे बहुपडिपुण्णे छम्मासे सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता अद्धमासियाए संलेहणाए अप्पाणं झूसेइ, झूसेत्ता तीसं भत्ताइं अणसणाए छेदेइ, छेदेत्ता जस्सट्ठाए कीरइ नग्गभावे जाव सिद्धे।।

अर्जुन अनगार का सिद्धि-पद

59. वह अर्जुन अनगार उस प्रधान, विपुल, अनुज्ञात, प्रगृहीत, महान प्रभावी तप:कर्म27 से अपने आपको भावित करता हुआ बहु प्रतिपूर्ण छह मास श्रामण्य-पर्याय का पालन करता है। पालनकर अर्धमास (पन्द्रह दिन) की संलेखना से अपने को कृश करता है। कृशकर अनशन के द्वारा तीस भक्तों (पन्द्रह दिन) का छेदन करता है। छेदन कर जिस प्रयोजन के लिए नग्‍नभाव स्वीकार करता है यावत् सिद्ध हो गया।

४-१४ अज्झयणाणि : ४-१४ अध्ययन

मूल

कासवादि-पदं

60. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नगरे गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। कासवे नामं गाहावई परिवसइ। जहा मकाई। सोलस वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

हिन्दी अनुवाद

काश्यप आदि-पद

60. उस काल और उस समय राजगृह नगर में गुणशिलक चैत्य था। श्रेणिक राजा। काश्यप नाम का गृहपति निवास कर रहा है। मकायि की भांति (वक्तव्यता)। सोलह वर्ष संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

61. एवं-खेमए वि गाहावई, नवरं-कायंदी नयरी। सोलस वासा परियाओ। विपुले पव्वए सिद्धे।।

61. इस प्रकार-ˆगृहपति क्षेमक भी, इतना विशेष है-काकन्दी नगरी। सोलह वर्ष संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

62. एवं-धिइहरे वि गाहावई कायंदीए नयरीए। सोलस वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

62. इस प्रकार-काकन्दी नगरी का गृहपति धृतिधर। सोलह वर्ष का संयम पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

63. एवं-केलासे वि गाहावई नवरं-साएए नयरे। बारस वासाइं परियाओ। विपुले सिद्धे।।

63. इस प्रकार-गृहपति कैलाश भी। इतना विशेष है-साकेत नगर। बारह वर्ष का संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

64. एवं-हरिचंदणे वि गाहावई साएए नयरे। बारस वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

64. इस प्रकार-गृहपति हरिचन्दन भी। साकेत नगर। बारह वर्ष का संयम- पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

65. एवं-वारत्तए वि गाहावई, नवरं-रायगिहे नगरे। बारस वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

65. इस प्रकार-गृहपति वारत्र भी। इतना विशेष है-राजगृह नगर। बारह वर्ष का संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

66. एवं-सुदंसणे वि गाहावई, नवरं-वाणियग्गामे नयरे। दूइपलासए चेइए। पंच वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

66. इस प्रकार-गृहपति सुदर्शन भी। इतना विशेष है-वाणिज्यग्राम नगर। दूतिपलाश चैत्य। पांच वर्ष का संयम पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

67. एवं-पुण्णभद्दे वि गाहावई वाणियग्गामे नयरे। पंचवासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

67. इस प्रकार-गृहपति पूर्णभद्र भी। वाणिज्यग्राम नगर। पांच वर्ष संयम पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

68. एवं-सुमणभद्दे वि गाहावई सावत्थीए नयरीए। बहुवासाइं परियाओ। विपुले सिद्धे।।

68. इस प्रकार-गृहपति सुमनभद्र भी श्रावस्ती नगरी का। बहुत वर्ष संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

69. एवं-सुपइट्ठे वि गाहावई सावत्थीए नयरीए। सत्तावीसं वासा परियाओ। विपुले सिद्धे।।

69. इस प्रकार-गृहपति सुप्रतिष्ठ भी श्रावस्ती नगरी का। सत्ताईस वर्ष संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।

70. एवं-मेहे वि गाहावई रायगिहे नयरे। बहूइं वासाइ परियाओ। विपुले सिद्धे।।

70. इस प्रकार-गृहपति मेघ भी। राजगृह नगर। बहुत वर्ष संयम-पर्याय। विपुल पर्वत पर सिद्ध हुआ।*

पणरसमं अज्झयणं : अइमुत्ते

पन्द्रहवां अध्ययन : अतिमुक्त

मूल

अइमुत्तकुमार-पदं

71. तेणं कालेणं तेणं समएणं पोलासपुरे नगरे। सिरिवणे उज्जाणे।।

हिन्दी अनुवाद

अतिमुक्तकुमार-पद

71. उस काल और उस समय पोलासपुर नगर। श्रीवन उद्यान।

72. तत्थ णं पोलासपुरे नयरे विजये नामं राया होत्था।।

72. उस पोलासपुर नगर में विजय नाम का राजा था।

73. तस्स णं विजयस्स रण्णो सिरि नामं देवी होत्था-वण्णओ।।

73. उस विजय राजा की रानी श्रीदेवी थी-वर्णक।

74. तस्स णं विजयस्स रण्णो पुत्ते सिरीए देवीए अत्तए अतिमुत्ते नामं कुमारे होत्था-सूमालपाणिपाए।।

74. उस विजय राजा का पुत्र श्रीदेवी का आत्मज अतिमुक्त नामक कुमार था-वह सुकुमाल हाथ-पैर वाला था।

गोयमस्स भिक्खायरिया-पदं

75. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे जाव सिरिवणे उज्जाणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

गौतम का भिक्षाचर्या पद

75. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर यावत् श्रीवन उद्यान में आते हैं, आकर प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं।

76. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी इंदभूती अणगारे जहा पण्णत्तीए जाव पोलासपुरे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियं अडइ।।

76. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अन्तेवासी इन्द्रभूति अनगार प्रज्ञप्ति (भगवती) की भांति28 यावत् पोलासपुर नगर में ऊंच, नीच और मध्यम कुलों वाले घरोें में सामुदानिक भिक्षा के लिए घूम रहे हैं।

गोयम-अइमुत्तकुमार-संवाद-पदं

77. इमं च णं अइमुत्ते कुमारे ण्हाए जाव सव्वालंकारविभूसिए बहूहिं दारएहि य दारियाहि य डिंभएहि य डिंभियाहि य कुमारएहि य कुमारियाहि य सद्धिं संपरिवुडे साओ गिहाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जेणेव इंदट्ठाणे तेणेव उवागए। तेहिं बहूहिं दारएहि य संपरिवुडे अभिरममाणे-अभिरममाणे विहरइ।।

गौतम-अतिमुक्तकुमार-संवाद-पद

77. इस अतिमुक्त कुमार ने स्‍नान किया यावत् सर्व अलंकार से विभूषित होकर बहुत सारे बालक-बालिकाओं, किशोर-किशोरियों और कुमार-कुमारिओं के साथ संपरिवृत हो अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण किया। प्रतिनिष्क्रमण कर जहां इन्द्रस्थान है29, वहां आता है और उन बहुत सारे बालकों से संपरिवृत हो, क्रीड़ा करता हुआ-क्रीड़ा करता हुआ विहार कर रहा है।

78. तए णं भगवं गोयमे पोलासपुरे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे इंदट्ठाणस्स अदूरसामंतेणं वीईवयइ।।

78. भगवान गौतम पोलासपुर नगर में ऊंच, नीच और मध्यम कुलों वाले घरों में सामुदानिक भिक्षा के लिए घूमते हुए इन्द्रस्थान के न अति दूर न अति निकट से जाते हैं।

79. तए णं से अइमुत्ते कुमारे भगवं गोयमं अदूरसामंतेणं वीईवयमाणं पासइ, पासित्ता जेणेव भगवं गोयमे तेणेव उवागए, भगवं गोयमं एवं वयासी-के णं भंते! तुब्भे? किं वा अडह?

79. वह अतिमुक्त कुमार भगवान गौतम को न अति दूर और न अति निकट जाते हुए देखता है। देखकर जहां भगवान गौतम है, वहां आया। भगवान गौतम को इस प्रकार कहा-‘भन्ते! तुम कौन हो? कैसे घूम रहे हो?’

80. तए णं भगवं गोयमे अइमुत्तं कुमारं एवं वयासी-अम्हे णं देवाणुप्पिया! समणा निग्गंथा इरियासमिया जाव गुत्तबंभयारी उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडामो।।

80. भगवान गौतम ने अतिमुक्त कुमार को इस प्रकार कहा-‘देवानुप्रिय! हम श्रमण निर्ग्रन्थ ईर्या समित, यावत् गुप्त ब्रह्मचारी हैं! ऊंच, नीच और मध्यम कुलों वाले घरों में सामुदानिक भिक्षा के लिए घूम रहे हैं।’

81. तए णं अइमुत्ते कुमारे भगवं गोयमं एवं वयासी-एह णं भंते! तुब्भे जा णं अहं तुब्भं भिक्खं दवावेमी त्ति कट्टु भगवं गोयमं अंगुलीए गेण्हइ, गेण्हित्ता जेणेव सए गिहे तेणेव उवागए।।

81. अतिमुक्त कुमार ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा-भन्ते! तुम आओ, मैं तुम्हें भिक्षा दूंगा, ऐसा बोलकर वह भगवान गौतम को अंगुलि से पकड़ता है, पकड़कर जहां अपना घर है, वहां आ गया।

82. तए णं सा सिरिदेवी भगवं गोयमं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठा आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता जेणेव भगवं गोयमे तेणेव उवागया। भगवं गोयमं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पडिलाभेइ, पडिलाभेत्ता पडिविसज्जेइ।।

82. वह श्रीदेवी भगवान गौतम को आते हुए देखती है, देखकर हृष्ट-तुष्ट हुई। आसन से उठी, उठकर जहां भगवान गौतम है, वहां आई। भगवान गौतम को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करती है, करके वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर विपुल अशन-पान-खादिम-स्वादिम30 से प्रतिलाभित करती है, प्रतिलाभित कर प्रतिविसर्जित करती है।

83. तए णं से अइमुत्ते कुमारे भगवं गोयमं एवं वयासी-कहिं णं भंते! तुब्भे परिवसह?

83. तब उस अतिमुक्त कुमार ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा-‘भन्ते! तुम कहां रहते हो?’

84. तए णं से भगवं गोयमे अइमुत्तं कुमारं एवं वयासी-एवं खलु देवाणुप्पिया! मम धम्मायरिए धम्मोवएसए समणे भगवं महावीरे आइगरे जाव सिद्धिगइनामधेज्जं ठाणं संपाविउकामे इहेव पोलासपुरस्स नगरस्स बहिया सिरिवणे उज्जाणे अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। तत्थ णं अम्हे परिवसामो।।

84. तब भगवान गौतम ने अतिमुक्त कुमार को इस प्रकार कहा-‘देवानुप्रिय! मेरे धर्माचार्य, धर्मोपदेशक श्रमण भगवान महावीर आदिकर्त्ता यावत् सिद्धिगति नामक स्थान को संप्राप्त करने के इच्छुक यहीं पोलासपुर नगर के बाहर श्रीवन उद्यान में प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं। वहां हम रहते हैं।’

अइमुत्तकुमारस्स पव्वज्जा-पदं

85. तए णं से अइमुत्ते कुमारे भगवं गोयमं एवं वयासी-गच्छामि णं भंते! अहं तुब्भेहिं सद्धिं समणं भगवं महावीरं पायवंदए। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

अतिमुक्त कुमार का प्रव्रज्या-पद

85. तब उस अतिमुक्त कुमार ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा-भन्ते! मैं तुम्हारे साथ श्रमण भगवान महावीर को चरण वंदन के लिए चलता हूं। (गौतम बोले)-‘देवानुप्रिय! जैसा तुम्हें सुख हो, प्रतिबन्ध मत करो।’

86. तए णं से अइमुत्ते कुमारे भगवया गोयमेणं सद्धिं जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ जाव पज्जुवासइ।।

86. वह अतिमुक्त कुमार भगवान गौतम के साथ जहां श्रमण भगवान महावीर है, वहां आता है। आकर श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है, करके वन्दन करता है, यावत् पर्युपासना करता है।

87. तए णं भगवं गोयमे जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागए, उवागच्छित्ता समणस्स भगवओ महावीरस्स अदूरसामंते गमणागमणाए पडिक्कमेइ, पडिक्कमेत्ता एसणमणेसणं आलोएइ, आलोएत्ता भत्तपाणं पडिदंसेइ, पडिदंसेत्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

87. भगवान गौतम जहां श्रमण भगवान महावीर हैं, वहां आए। आकर श्रमण भगवान महावीर के न अति दूर और न अति निकट गमन-आगमन के लिए प्रतिक्रमण करते हैं, प्रतिक्रमण कर एषणीय-अनेषणीय की आलोचना करते हैं, आलोचना कर भक्त-पान दिखाते हैं, दिखाकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे हैं।

88. तए णं समणे भगवं महावीरे अइमुत्तस्स कुमारस्स तीसे य महइमहालियाए परिसाए मज्झगए विचित्तं धम्ममाइक्खइ।।

88. श्रमण भगवान महावीर अतिमुक्त कुमार और उस विशाल परिषद् के मध्य विचित्र धर्म का आख्यान करते हैं।

89. तए णं से अइमुत्ते कुमारे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे एवं वयासी-सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं जाव जं नवरं-देवाणुप्पिया! अम्मापियरो आपुच्छामि तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतिए जाव पव्वयामि।। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

89. वह अतिमुक्त कुमार श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट होता हुआ, इस प्रकार बोला-‘भन्ते! मैं निर्ग्रंथ प्रवचन में श्रद्धा करता हूं, यावत् इतना विशेष है-देवानुप्रिय! माता-पिता को पूछ लेता हूं। तत्पश्‍चात् मैं देवानुप्रिय के पास यावत् प्रव्रजित होता हूं।’ देवानुप्रिय! जैसा सुख हो प्रतिबन्ध मत करो।

90. तए णं से अइमुत्ते कुमारे जेणेव अम्मापियरो तेणेव उवागए जाव इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।

90. वह अतिमुक्त कुमार जहां माता-पिता है, वहां आया, यावत् हे माता-पिता! तुमसे अभ्यनुज्ञात होता हुआ श्रमण भगवान महावीर के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होना चाहता हूं।

91. तए णं तं अइमुत्तं कुमारं अम्मापियरो एवं वयासी-बालो सि ताव तुमं पुत्ता! असंबुद्धे, किं णं तुमं जाणसि धम्मं?

91. तब उस अतिमुक्त कुमार को माता-पिता ने इस प्रकार कहा-‘पुत्र! तुम बाल हो31 असंबुद्ध हो, क्या तुम धर्म को जानते हो?’

92. तए णं से अइमुत्ते कुमारे अम्मापियरो एवं वयासी-एवं खलु अहं अम्मयाओ! जं चेव जाणामि तं चेव न जाणामि, जं चेव न जाणामि तं चेव जाणामि।।

92. तब उस अतिमुक्त कुमार ने माता-पिता को इस प्रकार कहा-‘माता-पिता! मैं जिसे जानता हूं, उसे नहीं जानता हूं। जिसे नहीं जानता हूं, उसे जानता हूं।’

93. तए णं तं अइमुत्तं कुमारं अम्मापियरो एवं वयासी-कहं णं तुमं पुत्ता! जं चेव जाणसि तं चेव न जाणसि? जं चेव न जाणसि तं चेव जाणसि?

93. तब उस अतिमुक्त कुमार को माता-पिता ने कहा-‘पुत्र! तुम जिसे जानते हो, उसे नहीं जानते और जिसे नहीं जानते हो, उसे जानते हो यह कैसे?’

94. तए णं से अइमुत्ते कुमारे अम्मापियरो एवं वयासी-जाणामि अहं अम्मयाओ! जहा जाएणं अवस्स मरियव्वं, न जाणामि अहं अम्मयाओ! काहे वा कहिं वा कहं वा कियच्चिरेण वा? न जाणामि णं अम्मयाओ! केहिं कम्माययणेहिं जीवा नेरइय-तिरिक्खजोणिय-मणुस्स-देवेसु उववज्जंति, जाणामि णं अम्मयाओ! जहा सएहिं कम्माययणेहिं जीवा नेरइय-तिरिक्खजोणिय-मणुस्स-देवेसु उववज्जंति। एवं खलु अहं अम्मयाओ! जं चेव जाणामि तं चेव न जाणामि, जं चेव न जाणामि तं चेव जाणामि। तं इच्छामि णं अम्मयाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए जाव पव्वइत्तए।।

94. तब उस अतिमुक्त कुमार ने माता-पिता को इस प्रकार कहा-‘हे माता-पिता! जैसे मैं जानता हूंं, जो जन्मा है, वह अवश्य मरेगा। हे माता-पिता! (पर) मैं नहीं जानता हूंं कि कब, कहां, कैसे और कौनसे समय में मरेगा? माता-पिता! मैं नहीं जानता हूं, किन कर्मों के आयतन से जीव नैरयिक-तिर्यंच यौनिक, मनुष्य और देवों में उपपन्न होते हैं? माता-पिता! जैसे मैं जानता हूं कि अपने कर्मों के आयतन से जीव नैरयिक-तिर्यंच यौनिक, मनुष्य और देवों में उपपन्न होते हैं। इस प्रकार माता-पिता! मैं जिसे जानता हूं, उसे नहीं जानता हूं और जिसे मैं नहीं जानता हूं, उसे मैं जानता हूं। इसलिए माता-पिता! तुमसे अभ्यनुज्ञात यावत् प्रव्रजित होना चाहता हूं।32

95. तए णं तं अइमुत्तं कुमारं अम्मापियरो जाहे नो संचाएंति बहूहिं आघवणाहि य पण्णवणाहि य सण्णवणाहि य विण्णवणाहि य आघवित्तए वा पण्णवित्तए वा सण्णवित्तए वा विण्णवित्तए वा ताहे अकामकाइं चेव अइमुत्तं कुमारं एवं वयासीˆतं इच्छामो ते जाया! एगदिवसमवि रायसिरिं पासेत्तए।।

95. अतिमुक्त कुमार के माता-पिता बहुत सारे आख्यानों, प्रज्ञापनों, संज्ञापनों और विज्ञापनों के द्वारा उस अतिमुक्त को आख्यात, प्रज्ञप्त, संज्ञप्त और विज्ञप्त करने में समर्थ नहीं हुए, तब उन्होंने अनिच्छापूर्वक अतिमुक्त कुमार को इस प्रकार कहा-‘जात! हम तुम्हें एक दिन के लिए राज्यश्री से सम्पन्न देखना चाहते हैं।’

96. तए णं से अइमुत्ते कुमारे अम्मापिउवयणमणुयत्तमाणे तुसिणीए संचिट्ठइ। अभिसेओ जहा महब्बलस्स निक्खमणं जाव सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ। बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, गुणरयणं तवोकम्मं जाव विपुले सिद्धे।।

96. तब वह अतिमुक्त कुमार माता-पिता की इच्छा का अनुवर्तन करता हुआ मौन रह जाता है। महाबल की भांति अभिषेक, निष्क्रमण यावत् सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करता है। बहुत वर्षों तक श्रामण्य पर्याय का पालन करता है, गुणरत्‍न तप:कर्म यावत् विपुल पर्वत पर सिद्ध हो गया।33

सोलसमं अज्झयणं : अलक्के

सोलहवां अध्ययन : अलक्त

मूल

अलक्क-पदं

97. तेणं कालेणं तेणं समएणं वाणारसी नयरी, काममहावणे चेइए।।

हिन्दी अनुवाद

अलक्त पद

97. उस काल और उस समय वाराणसी नगरी। काम-महावन चैत्य।

98. तत्थ णं वाणारसीए अलक्के नामं राया होत्था।।

98. उस वाराणसी में अलक्त नाम का राजा था।

99. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे जाव विहरइ। परिसा निग्गया।।

99. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर यावत् विहार कर रहे हैं। परिषद् ने (नगर से) निर्गमन किया।

100. तए णं अलक्के राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे हट्ठतुट्ठे जहा कोणिए जाव पज्जुवासइ। धम्मकहा।।

100. अलक्त राजा यह जानकर हृष्ट-तुष्ट हुआ। कौणिक की भांति यावत् पर्युपासना कर रहा है। धर्मकथा।

101. तए णं से अलक्के राया समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए जहा उद्दायणे तहा निक्खंते, नवरं-जेट्ठपुत्तं रज्जे अभिसिंचइ। एक्कारस अंगाइं। बहू वासा परियाओ जाव विपुले सिद्धे।।

101. उस अलक्त राजा ने श्रमण भगवान महावीर के पास उद्रायण की भांति निष्क्रमण किया, इतना विशेष है-ज्येष्ठ पुत्र का राज्याभिषेक करता है। ग्यारह अंग। बहुत वर्ष संयम पर्याय यावत् विपुल (पर्वत) पर सिद्ध हुआ।

निक्खेव-पदं

102. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं छट्ठमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

102. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अंतकृद्दशा के छठे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

टिप्पण

सूत्र 10

1. रायगिहे नयरे (राजगृह नगर)

यह मगध जनपद की राजधानी थी। महाभारत के सभापर्व में इसका नाम ‘गिरिव्रज’ भी दिया है। महाभारतकार तथा जैन ग्रन्थकार यहां पांच पर्वतों का उल्लेख करते हैं। किंतु उनके नामों में मतभेद है-

महाभारत-वैहार (वैभार), वाहार, वृषभ, ऋषिगिरि, चैत्यक।

वायुपुराण-वैभार, विपुल, रत्‍नकूट, गिरिव्रज, रत्‍नाचल।

जैन-वैभार, विपुल, उदय, सुवर्ण, रत्‍नगिरि।

सम्भव है इन्हीं पर्वतों के कारण राजगृह को ‘गिरिव्रज’ कहा गया हो। जयधवला में उद्धृत श्‍लोकों तथा तिलोयपण्णत्ति में राजगृह का एक नाम ‘पंचशैलपुर’ और ‘पंचशैलनगर’ मिलता है। उनमें कुछ पर्वतों के नाम भी भिन्न हैं-

विपुल, ऋषि, वैभार, छिन्न और पांडु।

वर्तमान में इसका नाम ‘राजगिर’ है और यह बिहार राज्य में है। आवश्यकचूर्णि में यह वर्णन है कि पहले यहां क्षितिप्रतिष्ठित नाम का नगर था। उसके क्षीण होने पर जितशत्रु राजा ने इसी स्थान पर ‘चनकपुर’ नगर बसाया। तदनन्तर वहां ऋषभपुर नगर बसाया गया। बाद में ‘कुशाग्रपुर’। इसके पूरे जल जाने के बाद राजा श्रेणिक के पिता प्रसेनजित् ने राजगृह नगर बसाया। भगवती 2/112, 113 में राजगृह में उष्ण झरने का उल्लेख आता है और उसका नाम ‘महातपोपतीरप्रभव’ है। चीनी प्रवासी फाहियान और ह्युयेन्सान अपनी डायरी में इन उष्ण झरनों को देखने का उल्लेख करते हैं। बौद्ध ग्रन्थों में इन उष्ण झरनों को ‘तगोद’ कहा है।

2. सेणिए राया (श्रेणिक राजा)

‘कुशाग्रपुर’ नगर के स्वामी महाराज प्रसेनजित् के सौ पुत्र थे, जिनमें सबसे ज्येष्ठ पुत्र का नाम था ‘श्रेणिक’। प्रसेनजित् की मृत्यु के बाद वह मगध साम्राज्य का अधिपति बन गया। अपने कर्तृत्व बल पर वह समृद्धिशाली सम्राट बना।

श्रेणिक के नंदा, चेलणा, धारिणी, काली आदि अनेक रानियां थीं। अभयकुमार, कूणिक, नंदीसेन, मेघकुमार, कालिकुमार आदि अनेक पुत्र थे।

श्रेणिक प्रारम्भ में बौद्धमतावलम्बी था। अनाथी मुनि की संगति से वह जैनधर्मी बना। पटरानी चेलना महाराज चेटक की पुत्री थी, इसलिए वह जैन धर्मावलम्बिनी थी। महारानी की तरह राजा श्रेणिक भी प्रभु महावीर का परम भक्त बना। जैनशासन की अखंड भक्ति के कारण श्रेणिक ने तीर्थंकर नाम-गोत्र का बन्ध किया था। आगामी उत्सर्पिणी में वह ‘पद्मनाभ’ नाम का प्रथम तीर्थंकर होगा।

विस्तृत जानककारी के लिए द्रष्टव्य-उत्तरज्झयणाणि के परिशिष्ट-4 में श्रेणिक का संदर्भ।

3. चेल्लणा देवी (चेलना देवी)

चेलना वैशाली के महाराज चेटक की सबसे छोटी पुत्री थी। यह बहुत ही लाड़-प्यार से पली-पुसी एक सुशील कन्या थी। चेलना की बड़ी बहन सुज्येष्ठा के रूप पर मुग्ध बने महाराज श्रेणिक उसके साथ विवाह करना चाहते थे। पर विधर्मी होने से महाराज चेटक ने श्रेणिक के प्रस्ताव को साफ अस्वीकार कर दिया, क्योंकि तब तक राजा श्रेणिक बौद्धधर्मानुयायी थे। श्रेणिक की इस चिन्ता को मिटाने के लिए अभयकुमार ने सारा साज सजाया। स्वयं व्यापारी बनकर वहां गया। दासियों के माध्यम से सुज्येष्ठा को राजा श्रेणिक के प्रति आकर्षित किया। सुज्येष्ठा चेलना को लेकर सुरंग से आने को उतावली हो उठी। जेवरों के डिब्बे के मोह में फंसकर सुज्येष्ठा अपनी आभूषण-मंजूषा को लेने गई और पीछे रह गई। चेलना श्रेणिक के साथ चली गई। श्रेणिक ने इसके साथ पाणिग्रहण करके अपनी पटरानी का पद दिया।

रानी चेलना पतिभक्ता और जैनधर्मानुरक्ता थी। यहां आने के बाद उसे पता लगा कि महाराज श्रेणिक बौद्धधर्मावलम्बी हैं। दोनों के जीवन में कुछ ऐसे प्रसंग भी आए, जिससे विधर्मिता के कारण परस्पर तनावपूर्ण स्थिति हो गई पर प्रयत्‍न दोनों का यही रहा कि जीवन सरस रहे।

अनाथी मुनि के सम्पर्क से राजा श्रेणिक जैनधर्मी बना, दृढ़धर्मी बना, भगवान् महावीर का परम भक्त बन गया।

सूत्र 13

4. किण्हे जाव महामेहनिउरुंबभूए....(कृष्ण यावत् महामेघ के समूह के समान....)

अर्जुन मालाकार राजगृह नगर में रहने वाला माली था। नगर के बाहर नाना प्रकार के फूलों का एक बगीचा था जहां वह प्रतिदिन फूलों को बीनता था।

सूत्रकार ने यहां बगीचे की सुरम्यता का संकेत देकर ‘जाव’ शब्द से पूर्वोक्त पाठ को ग्रहण करने का निर्देश दिया है। रायपसेणियं सूत्र 170 से प्रस्तुत पाठ की पूर्ति होती है। तदनुसार राजगृह नगर के बाहर का वह बगीचा कृष्ण-कृष्ण-प्रभावाले, नील-नील प्रभावाले, हरित-हरित प्रभावाले, शीत-शीत प्रभावाले, स्‍निग्ध-स्‍निग्ध प्रभावाले, तीव-तीव्र प्रभावाले, कृष्ण-कृष्ण छायावाले, नील-नील छायावाले, हरित हरित छायावाले, शीत शीत छायावाले, स्‍निग्ध-स्‍निग्ध छायावाले, तीव्र-तीव्र छायावाले, मध्यभाग में सघनतर छायावाले, सुरम्य और महामेघ के समूह के समान पांच वर्ण वाले कुसुमों से कुसुमित, प्रासादीय, दर्शनीय, अभिरूप और प्रतिरूप था।

शब्द-विमर्श-

• पासाइए-प्रासादीय अर्थात् जिसको देखने से चित्त को आह्लाद उत्पन्न होता हो।

• दरिसणिज्जे-दर्शनीय अर्थात् जिसको देखने से आंखें नहीं थकती।

• अभिरूवे-अभिरूप अर्थात् सुन्दर स्वरूप।

• पडिरूवे-प्रतिरूप अर्थात् देखने वाले प्रत्येक व्यक्ति को प्रिय लगने वाला।

सूत्र 14-16

5. मोग्गरपाणिस्स जक्खस्स जक्खाययणे....(मुद्गरपाणि यक्ष का यक्षायतन....)

प्राचीन काल में वांछित पूर्ति के लिए अनेक देवों की प्रतिमा पूजी जाती थी। नायाधम्मकहाओ में आठ प्रतिमाओं का उल्लेख है-

1. नाग प्रतिमा

2. भूत प्रतिमा

3. यक्ष प्रतिमा

4. इन्द्र प्रतिमा

5. स्कन्द प्रतिमा

6. रुद्र प्रतिमा

7. शिव प्रतिमा

8. वैश्रवण प्रतिमा।

इन प्रतिमाओं के पूजन की प्रथा लौकिक थी। इनका किसी धर्म या सम्प्रदाय से सम्बन्ध नहीं था।

प्रस्तुत प्रकरण के अनुसार राजगृह नगर के बाहर तथा पुष्पों के बगीचे के निकट एक प्राचीन यक्षायतन था। उसमें मुद्गरपाणि यक्ष की प्रतिमा थी। वह प्रतिमा काष्ठ की बनी हुई थी। उस यक्ष-प्रतिमा के हाथ में हजार पल लोह से निष्पन्न मुद्गर था। अर्जुनमालाकार अपनी कुल परंपरा का निर्वाह करता हुआ प्रतिदिन बीने हुए फूलों से यक्ष की भक्ति भाव से पूजा करता तत्पश्‍चात् नगर में जाकर अपनी आजीविका चलाता।

शब्द-विमर्श-

• आयतन-देवस्थान, आश्रय, घर।

• (हजार) पल-चार तोले का एक पल होता है। विस्तृत जानकारी हेतु द्रष्टव्य अभिधानचिंतामणि 3/348।

• मुद्गर-यह एक प्राचीन अस्त्र है। इसे मुगरा, मोगरा, कुठार, फरसा, भूचंपा भी कहा जाता है। यह गोल-मुठियादार लकड़ी अथवा लोहेे का होता है, जो ठोकने-पीटने के काम आता है। मल्ल आदि जन व्यायाम करते समय इसका उपयोग करते हैं, जिसे गावदुम मुंगरी से भी जाना जाता है।

• पच्छियपिडगाइं-पच्छी रूप पिटारी, पिटारा। बांस, बेंत आदि की तीलियों से बना हुआ डिब्बे की शकल का पात्र।

सूत्र 17

6. ललिया नाम गोट्ठी (ललिता नाम की मित्र-मण्डली)

ललित अर्थात् क्रीडाशील, कामी। गोष्ठी अर्थात् मित्र मण्डली। इसका तात्पर्यार्थ है-क्रीडाशील अथवा कामातुर जनों की मण्डली। वृत्तिकार ने इसे दुर्ललित गोष्ठी कहा है, उदाहरणार्थ-भुजंग समुदाय। दुर्ललित वह होता है, जो अधिक प्यार से बिगाड़ा हुआ हो, दुश्‍चेष्टा करने वाला हो, नटखट अथवा औद्धत्य हो।

• कयसुकया-कृत-सुकृत अर्थात् अच्छा-बुरा कुछ भी करने पर उसे अच्छा ही मानना।

सूत्र 18

7. पमोदे घुट्ठे यावि होत्था (प्रमोद की घोषणा हुई) प्रमोद अर्थात् महोत्सव

प्राचीन काल में देवपूजा, प्रकृतिपूजा आदि का पर्याप्त प्रचलन था। समय-समय पर इन्द्र महोत्सव, स्कन्ध महोत्सव, रुद्र महोत्सव आदि देवों से सम्बन्धित उत्सव मनाए जाते थे-ऐसा आगमों में स्थान-स्थान पर उल्लेख मिलता है। अपने आमोद-प्रमोद के लिए भी उत्सवों का आयोजन होता था। प्रस्तुत आगम में प्रमोद महोत्सव का उल्लेख मिलता है। इस उत्सव के अवसर पर जनता को सरकारी कर आदि से मुक्त कर दिया जाता था तथा अन्य अनेक सुविधाएं भी दी जाती थीं। जैसे-

1. उच्छुल्क-किसी वस्तु पर राजकीय शुल्क नहीं लिया जाना।

2. उत्कर-स्थान और पशुओं का कर नहीं लिया जाए।

3. अभटप्रवेश-राजपुरुष किसी घर में प्रवेश नहीं करते।

4. अदण्डिम-कुदण्डिम-राजदण्ड से प्राप्त द्रव्य तथा अपराधी से प्राप्त दण्ड द्रव्य नहीं लिया जाना।

5. अधरिम-ऋण धारण करने वाले को ऋण मुक्त किया जाए अथवा कोई कर्जदार न रहे।

6. अधारणीय-कोई ऋण ग्राहक न रहे।

7. अनुद्धृतमृदंग-नगर में सतत मृदंग बजते रहना।

8. अम्लान माल्यदान-अम्लान पुष्पमालाएं बांधी जाती हैैं।

9. गणिकावरनाटक-गणिका आदि के द्वारा प्रवर नाटक किया जाता है।

10. अनेकतालानुचरित-अनेक ताल बजाने वालों का अनुचरण होता है।

11. प्रमुदितप्रक्रीडिताभिराम-प्रमोद और खेल से अभिरमणीय हो।

सूत्र 22

8. अवओडयबंधणयं-अवमोटक अथवा अवकोटक बंधन। गले और हाथ को मोड़कर पृष्ठभाग के साथ जिसको रस्सी से बांधा जाए।

सूत्र 24-27

9. कुछ कारणों से व्यक्ति की विवेक चेतना विलुप्त हो जाती है। उस अवस्था का नाम है-उन्माद। भगवई में उन्माद के दो हेतु बतलाए गए हैं-1. यक्षावेश उन्माद और 2. मोहजन्य उन्माद।

प्रस्तुत प्रकरण में दोनों प्रकार के उन्माद का एक ही घटना प्रसंग में चित्रण है-

1. बन्धुमती के रूप को देखकर छहों मित्रों में कामुकता का नशा छा जाता है। मौका देखकर वे अर्जुनमाली को रस्सी से बांधकर बन्धुमती से बलात्कार करने लगते हैं-यह मोहजन्य उन्माद है।

2. अपनी स्त्री का यों पतन देखकर अर्जुन मालाकार आक्रुष्ट हो जाता है। रोषारुण हो यक्ष को ललकारता है कि ‘बचपन से मैं तुम्हारी पूजा कर रहा हूं, क्या उसका यही फल है? लगता है तू केवल काष्ठ की प्रतिमा है अन्यथा मेरी सहायता अवश्य करता।’ अर्जुन मालाकार की बात सुन यक्ष उत्तेजित हो गया और तत्काल उसके शरीर में प्रवेश कर गया। इससे सहज ही अर्जुन मालाकार का बल भी बढ़ गया। उसने अपने बंधन को कच्चे धागे की तरह तोड़ दिया और प्रतिमा के हाथों से मुद्गर उठा उन छहों मित्रों को एवं बन्धुमती को वहीं मार दिया। इतना ही नहीं, आवेश के वशीभूत वह नगर के बाहर घूमता हुआ प्रतिदिन छह पुरुष और एक स्त्री को मारने लगा-यह है यक्षावेश उन्माद।

चरक ने उन्माद के दो प्रकार बतलाए हैं-दोषज और आगंतुक। दोषज के चार प्रकार हैं-वातज, पित्तज, कफज और सन्निपातज। आगन्तुक उन्माद के आठ प्रकार हैं-

1. देवोन्मत्त,

2. गुरु, वृद्ध, सिद्धऋषि के श्राप के कारण,

3. पितृग्रहोन्मत्त,

4. गंधर्वोन्मत्त,

5. यक्षोन्मत्त,

6. राक्षसोन्मत्त,

7. ब्रह्मराक्षसोन्मत्त,

8. पिशाचोन्मत्त।

मस्तिष्कीय अव्यवस्था आदि अनेक शारीरिक स्थितियां भी उन्माद का कारण बन सकती हैं।

सूत्रकार ने भगवती सूत्र में यक्षावेश से होने वाले उन्माद की तुलना में मोह जन्य उन्माद को अधिक जटिल बतलाया है। अभयदेवसूरि ने मोहजन्य उन्माद की व्याख्या दो दृष्टिकोण से की है।

मोहनीय का एक प्रकार है-मिथ्यात्व। उसके उदय से उन्माद हो सकता है।

मोहनीय का दूसरा प्रकार है-चारित्र मोहनीय। उसका उदय होने पर मनुष्य इन्द्रिय-विषयों से होने वाली विकृति को जानकर भी उससे निवृत्त नहीं हो पाता। मोहनीय का एक भेद है वेद-कामवासना। उसका प्रबल उदय होने पर उन्माद की स्थिति बन जाती है।

आगमकार ने एक-दूसरे की अपेक्षा से यक्षजन्य उन्माद को सुख-वेदनतर और सुख विमोचनतर तथा मोहजन्य उन्माद को दु:ख-वेदनतर और दु:ख विमोचनतर बतलाया है। अभयदेवसूरि का अभिमत है कि यक्षावेशजन्य उन्माद का संबंध एक जन्म से है और मोहजन्य उन्माद का संबंध संसार-भ्रमण से है। संसार का स्वभाव है-दु:ख का वेदन।

अभयदेवसूरि ने विमोचन की व्याख्या में एक युक्ति संगत हेतु प्रस्तुत किया है। इस हेतु का आशय यह है-यक्षावेश जन्य उन्माद को यंत्र मात्र से भी समाप्त किया जा सकता है। मोहजन्य उन्माद विद्या, मंत्र, तंत्र और देवानुग्रह वाले चिकित्सकों से भी साध्य नहीं होता। इस हेतु से समझा जा सकता है-यक्षावेशजन्य उन्माद सुख-विमोचनतर है और मोहजन्य उन्माद दु:ख विमोचनतर है।

यक्षाविष्ट उन्माद से विमुक्त व्यक्ति अपना इसी जन्म में भी कल्याण कर सकता है, जैसे अर्जुनमालाकार। पर मोहजन्य उन्माद से युक्त व्यक्ति के लिए यह स्थिति अधिक दुर्लभ है, जैसे-ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती।

शब्द विर्मश-

दवदवस्स-‘दवदव’ का अर्थ है दौड़ता हुआ। इस पद में द्वितीया के स्थान में षष्ठी है।

सूत्र 29

10. मा....सइरं निग्गच्छइ-(स्वेच्छापूर्वक निर्गमन मत करना।)

• सरीरयस्स वावत्ती-शरीर की व्यापत्ति। इसका तात्पर्यार्थ है-शरीर का संकट में पड़ना, हानि होना अथवा मृत्यु।

सूत्र 32

11. समणोवासए-(श्रमणोपासक) अर्थात् श्रमणों की उपासना-सेवा करने वाला।

चूर्णि में इसका अर्थ-तत्त्वज्ञान की प्राप्ति के लिए श्रमणों की उपासना करने वाला। श्रमणोपासक का पर्यायवाची नाम श्रावक भी है।

12. अभिगयजीवाजीवे (जीव-अजीव का ज्ञाता)

जैन श्रावकों की विशेषताओं का वर्णन आगमों मेंं विभिन्न स्थलों पर मिलता है। आध्यात्मिक दृष्टि से उन श्रावकों का सबसे पहला गुण बतलाया कि वे जीव-अजीव को भलीभांति जानने वाले होते थे।

राजगृह का रहने वाला सुदर्शन जैन धर्म का अनुयायी, श्रमणोपासक था और वह जीव-अजीव का ज्ञाता था।

औपपातिक वृत्ति में श्रमणोपासक के ज्ञान की विशेषता बतलाते हुए कहा गया है कि वे तत्त्वज्ञान में इतने निष्णात होते कि कोई उन्हें अपने धर्म से विचलित करना चाहे तो भी विचलित नहीं होते, वे स्वयं के सामर्थ्य से धर्म में सुस्थिर रहते हैं।

दसवेआलियं में कहा गया है कि जो जीवों को भी नहीं जानता, अजीव को भी नहीं जानता, जीव और अजीव को न जानने वाला, संयम को कैसे जानेगा? श्रावक देशव्रती होते हैं, अत: उनके जीवन में आंशिक रूप से संयम होता है इसलिए वे संयमासंयमी कहलाते हैं।

तत्त्वज्ञान (जीव-अजीव के ज्ञान), आत्मनिर्भरता, धर्म के प्रति दृढ़ आस्था, व्रतों की आराधना और तपस्या-ये भी श्रावकों के मौलिक गुण हैं। विस्तृत वर्णन के लिए द्रष्टव्य भगवई 2/94 का भाष्य एवं सूयगडो, 2/2/72 सूत्र एवं टिप्पण।

सूत्र 34

13. जाव किमंग पुण विपुलस्स अट्ठस्स गहणयाए? (यावत् फिर विपुल अर्थ ग्रहण की तो बात ही क्या?)

जब श्रमण भगवान महावीर का आगमन राजगृह के बाहर उद्यान में हुआ, तब नगर की जनता में भगवान के दर्शन पाने की उत्सुकता जगी और वे परस्पर एक-दूसरे को सूचित करने लगे।

बृहत् जन-समूह से उद्भूत उस ध्वनि का चित्रण सूत्रकार ने यहां ‘जाव किमंग पुण विपुलस्स अट्ठस्स गहणयाए?’-पाठ देकर आगमों में पूर्वोक्त पाठ की भांति यहां ग्रहण करने का निर्देश दिया है। उक्त ‘जाव’ शब्द की पूर्ति के लिए द्रष्टव्य-भगवई 2/30 सूत्र। उसका पूरा पाठ इस प्रकार है-

‘बहुत से लोग परस्पर इस प्रकार आख्यान, भाषण, प्रज्ञापन और प्ररूपण करते हैं-देवानुप्रियो! धर्मतीर्थ के आदिकर्ता (भ. 1/7) यावत् सिद्धिगति नामक स्थान को सम्प्राप्त करने के इच्छुक श्रमण भगवान महावीर क्रमानुसार विचरण, ग्रामानुग्राम में परिव्रजन करते हुए यहां आए हैं, यहां संप्राप्त हुए हैं, यहां समवसृत हुए हैं। इसी राजगृह नगरी के बाहर गुणशिलक चैत्य में प्रवास-योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए रह रहे हैं।

देवानुप्रियो! ऐसे अर्हत् भगवानों के नाम-गोत्र का श्रवण भी महान् फलदायक है, फिर अभिगमन, वन्दन, नमस्कार, प्रतिपृच्छा और पर्युपासना का कहना ही क्या? एक भी आर्य धार्मिक सुवचन का श्रवण महान् फलदायक है, फिर विपुल अर्थग्रहण का कहना ही क्या?’

सूत्र 35

14. शब्द विमर्श-

• संप्रेक्षा-पर्यालोचन1 अर्थात् समीक्षण।

वन्दन-निकट जाकर उनकी विशेषताओं का उल्लेख करना। वदि धातु के दो अर्थ हैं-स्तुति और अभिवादन। विशेषताओं का उल्लेख करना स्तुति है। वृत्तिकार ने वन्दन का अर्थ स्तुति किया है। मनुस्मृति में अभिवादन की तीन क्रमिक क्रियाएं बतलाई गई हैं-

1. प्रत्युत्थान-अपने आसन से उठना।

2. पादोपसंग्रह-दोनों पैरों को इकट्ठा करना।

3. अभिवादन-जिनका अभिवादन किया जाता है उनके नाम और पद का उल्लेख करते हुए फिर अपना नाम बतलाना।

• नमस्कार-प्रणाम करना। ऐसा माना जाता है कि ‘नमस्’ शब्द के उच्चारणपूर्वक जो प्रणाम किया जाता है, वह नमस्कार है।

• सत्कार-आदर करना।

• सम्मान-उचित प्रतिपत्ति (बोध) के द्वारा सम्मान करना, जैसे-कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि।

• कल्लाणं-आप कल्याण के हेतु हैं।

• मंगलं-आप पाप-उपशमन के हेतु हैं।

• देवयं-आप देव (धर्म देव) हैं।

• चेइयं-चैत्य अर्थात् आप अत्यन्त प्रसन्न मन के हेतु हैं।

• पज्जुवासामि-पर्युपासना करते हैं, सेवा करते हैं।

सूत्र 36

15. तुमण्णं इह गए चेव समणं भगवं महावीरं वंदाहि (तुम यहां से ही भगवान महावीर को वन्दना कर लो)

इस वाक्यांश के संदर्भ में उस समय की उच्च और विनयपूर्ण सामाजिक संस्कृति का ज्ञान होता है। कहीं भी जाने हेतु माता पिता की आज्ञा ली जाती थी। चूंकि प्राय: हर माता-पिता का अपनी संंतान के प्रति मोह होता है, अत: उन्होेंने (माता-पिता ने) सुदर्शन को कहा कि तुम यहीं ये वंदना कर लो क्योंकि उस दिशा में अर्जुन मालाकार का आतंक है। वह प्रतिदिन छह पुरुषों और एक महिला की घात करता है।

वन्दन-नमस्कार यहीं से करने के लिए कहने का यह तात्पर्य भी हो सकता है कि भगवान सर्वज्ञ हैं, वे राजगृह की परिस्थिति को जानते-देखते हैं, अत: यहीं से किए गए वन्दन-नमस्कार को वे प्रभु महावीर स्वीकार कर लेंगे।

सूत्र 41

16. वत्थंतेणं भूमिं पमज्जइ (वस्त्र के कोने से भूमि का प्रमार्जन करता है)

कायोत्सर्ग प्रतिमा में स्थित होने वाले के लिए अण्डे-सहित, प्राण-सहित, बीज-सहित, हरियाली सहित, मकड़ी के जालों, कीटिकानगर, सर्पच्छत्र आदि से संपृक्त भूमि उपयोग योग्य नहीं होती। क्योंकि किसी भी प्रवृत्ति से वहां विभिन्न जीवों की विराधना संभव है, फलत: संयम-विराधना, आत्म-विराधना आदि अनेक दोष संभव है। अत: प्रमार्जन योग्य रजोहरण, वस्त्र आदि से प्रमार्जित भूमि पर ही कायोत्सर्ग, स्वाध्याय, आतापना, ध्यान आदि करने का विधान है।

17. नमोत्थु णं....संपाविउकामस्स (नमस्कार हो.... संप्राप्त करने के इच्छुकों को)

प्रस्तुत पाठ में दो शब्द महत्त्वपूर्ण है-संपत्ताणं और संपाविउकामस्स। ‘संपत्ताणं’ का तात्पर्यार्थ है कि जिन्होंने निर्वाण को प्राप्त कर लिया हो, यहां ‘संपाविउकामस्स’ का आशय है-(निर्वाण) प्राप्त करने के इच्छुक (अर्थात् भगवान महावीर)।

वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने भगवती वृत्ति में एक प्रश्‍न उपस्थित किया कि भगवान महावीर केवलज्ञानी होने पर भी क्या अभिलाषा-युक्त थे? उसका समाधान देते हुए स्वयं वृत्तिकार ने बताया कि ऐसा उपचार मात्र से कहा गया है, वस्तुत: केवलज्ञानी भगवान अभिलाषा से मुक्त ही होते हैं। वे मोक्ष और संसार-दोनों में सर्वत्र नि:स्पृह रहते हैं।

18. पडिमं (प्रतिमा)

प्रतिमा शब्द के अनेक अर्थ होते हैं-

1. तपस्या का विशेष मानदण्ड।

2. साधना का विशेष नियम।

3. कायोत्सर्ग।

4. मूर्ति।

5. प्रतिबिम्ब।

यहां उक्त अर्थों में से कायोत्सर्ग का अर्थ ही सुदर्शन श्रमणोपासक द्वारा स्वीकृत प्रतिमा के संदर्भ में अधिक संगत प्रतीत होता है।

सूत्र 42

19. तेयसा समभिपडित्तए (....तेज से गिराने में)

प्रस्तुत संदर्भ में यक्ष का तेज और साधनाजन्य तेज-दोनों तुलनात्मक दृष्टि से विमर्शनीय है।

उपसर्ग की स्थिति आ जाने पर भी सुदर्शन निर्भीक बना रहा। उसने सागारी अनशन स्वीकार कर कायोत्सर्ग प्रतिमा का प्रयोग किया। उस शुभ परिणाम, शुभ लेश्या, शुभ योग, शुभ अध्यवसाय और शुभ ध्यान से स्फुरित उसका आभावलय मानो तेजोमय बन चुका था। अर्जुन में प्रविष्ट यक्ष क्रोध से प्रज्वलित हो मुद्गर को आकाश में उछालता हुआ उसके पास पहुंचा, उसने सुदर्शन के चारों ओर चक्कर लगाया। कहीं भी उसे दोष रूपी छिद्र नहीं दिखा, वह लम्बे समय तक अनिमेष दृष्टि से सुदर्शन को निहारता रहा। यक्ष का तेज अप्रभावी हो गया। वह सुदर्शन के तेज को सहन नहीं कर सका। वह तत्काल भयभीत हो अर्जुन के शरीर को छोड़कर चला गया। इस प्रकार साधनाजन्य तेज से यक्ष का तेज प्रतिहत हो गया।

सूत्र 45

20. उपसर्ग निवारण के उपाय-

सुदर्शन श्रमणोपासक भगवान के समवसरण की ओर प्रस्थित हुआ। यक्षायतन के निकट यक्षाविष्ट अर्जुन ने सुदर्शन को अपनी ओर आते देखा। वह कुपित हो मुद्गर को उछालता हुआ सुदर्शन की ओर बढ़ा। अर्जुन को आते देखकर भी सुदर्शन घबराया नहीं।

आत्मस्थ व्यक्ति सदा सावधान रहता है, वह न दूसरों को डराता है और न स्वयं डरता है। उपसर्ग की स्थिति सामने प्रकट होने पर श्रमणोपासक के लिए जो करणीय है, उसका स्पष्ट निदर्शन प्रस्तुत प्रकरण में है। सुदर्शन उपायज्ञ था। उस स्थिति में भी उसका श्रद्धाबल और संकल्पबल अत्यधिक मुखर हुआ। उपसर्ग पर विजय पाने के लिए उसने निम्‍न उपाय किए-

1. वस्त्र से भूमि का प्रमार्जन।

2. बद्धाञ्जलिपूर्वक भगवान को वंदन।

3. पूर्व स्वीकृत व्रतों का सुदृढ़ीकरण।

4. आगार सहित यावज्जीवन चतुर्विध आहार का प्रत्याख्यान।

5. आगार सहित प्रतिमा का स्वीकरण।

प्रतिमा को स्वीकार कर सुदर्शन कायोत्सर्ग की मुद्रा में वहीं अविचल खड़ा हो गया। यक्ष ने वहां पहुंचकर सुदर्शन के चारों ओर चक्कर लगाया, किन्तु सुदर्शन पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा, लम्बे समय तक यक्ष सुदर्शन को अनिमेष दृष्टि से देखता रहा, फिर भी सुदर्शन दृढ़ता के साथ वहीं कायोत्सर्ग में स्थित था, कोई प्रतिकार नहीं किया। इससे यक्ष तेज-विहीन हो गया और वह वहां टिक नहीं पाया। तत्काल वह अर्जुन के शरीर को छोड़ अपने मुद्गर के साथ पुन: वहां से लौट गया। यक्ष के जाते ही अर्जुन शक्ति-विहीन होकर धड़ाम से भूमि पर गिर पड़ा। सुदर्शन ने उपसर्ग टला हुआ जान कायोत्सर्ग प्रतिमा सम्पन्न की। इससे केवल सुदर्शन का उपसर्ग ही दूर नहीं हुआ, अपितु पूरा नगर आतंक मुक्त हो गया।

सूत्र 46

21. मुहुत्तंतरेणं (मुहूर्त्त-भर में)

दो घड़ी प्रमाण काल को मुहूर्त्त कहते हैं अर्थात् अड़चालीस मिनट का काल। प्रस्तुत प्रसंग में इसका अर्थ-सामान्य काल है।

सूत्र 52

22. वासीचंदणकप्पे (वासी और चंदन में समचित्त)

उत्तराध्ययन बृहद्वृत्ति के टीकाकार शान्त्याचार्य के अनुसार ‘वासी’ और ‘चन्दन’ शब्द के द्वारा उनका प्रयोग करने वाले व्यक्तियों को ग्रहण किया गया है। कोई व्यक्ति वसूले से छीलता है, दूसरा चन्दन का लेप करता है-मुनि दोनों पर समभाव रखे। यहां ‘कल्प’ शब्द को अर्थ सदृश है।1 जैन साहित्य में यह साम्ययोग बार-बार प्रतिध्वनित होता है-

जो चंदणेण बाहुं आलिंपइ वासिणा वि तच्छेइ।

संथुणइ जो य निंदइ, महरिसिणो तत्थ समभावा।।

श्रीमद् जयाचार्य ने भगवान ऋषभ की स्तुति में इस साम्ययोग की भावना का इन शब्दों में चित्रण किया है-

वासी चंदण समपणैं, थिर चित जिन ध्याया।

इम तनसार तजी करी, प्रभु केवल पाया।।

डॉ. हरमन जैकोबी के अनुसार ‘वासी’ शब्द अमनोज्ञ और अप्रीतिकर वस्तुओं के लिए तथा ‘चन्दन’ शब्द मनोज्ञ या प्रीतिकर वस्तुओं के लिए प्रयुक्त है। द्रष्टव्य उत्तर. 19/92 का टिप्पण।

सूत्र 55

23. हीलंति....तालेंति (अवहेलना....ताड़ना देते हैं)

सूत्रकार ने यहां दूसरे की अवमानना के द्योतक छह शब्दों का प्रयोग किया है। अभिव्यञ्जना में अर्थ भेद होते हुए भी ये समान अर्थ में प्रयुक्त हैं। औपपातिक वृत्ति में टीकाकार ने इन शब्दों की व्याख्या इस प्रकार की है-

हीलना-जाति आदि से अवहेलना करना अथवा जाति से बहिष्कृत करना।

निंदा-मन से दूसरों के सम्मुख कुत्सा करना।

खिंसना-अपने समक्ष अपमानजनक शब्दों से कुत्सा करना।

गर्हा-गर्हणीय लोगों के सामने निंदा करना।

तर्जना-तर्जनी अंगुली दिखाते हुए डांटना।

ताडना-थप्पड़ मारना।

सूत्र 56

24. सम्मं सहइ....अहियासेइ (सम्यक् प्रकार से सहन करता है....अविचल रहता है)

अन्तकृद्दशा के वृत्तिकार का अभिमत है कि ये चारों ही धातुएं एकार्थक भी हो सकती हैं और कदाचित् विवक्षा भेद से इनके भिन्न अर्थ भी किए जा सकते हैं, यथा-

• सहइ-भयमुक्त होकर सहन करना।

• खमइ-कोपमुक्त होकर सहन करना।

• तितिक्खइ-दीनता के अभाव से सहन करना।

• अहियासेइ-बहुलता से सहन करना, अधिक सहन करना।

सूत्र 57

25. शब्द विमर्श-

• अदीणे-अदीन अर्थात् शोक रहित।

• अविमणे-अविमन अर्थात् चित्त की शून्यता से रहित।

• अकलुसे-अकलुष अर्थात् द्वेष रहित।

• अणाइल-आकुलता से रहित, क्षोभ-रहित।

• अविसादी-अविषाद अर्थात् जीने आदि की चिन्ता से रहित।

• अपरितंतजोगी-अपरितान्तयोगी। अपरितान्त अर्थात् अविश्रान्त-जो थका हुआ न हो। योग अर्थात् समाधि। जो अविश्रान्त एवं समाधिस्थ है-वह अपरितान्तयोगी है।

• गमणागमणाए पडिक्कमेइ (गमनागमन के लिए प्रतिक्रमण करता है।)

भिक्षा आदि के निमित्त गमनागमन में हुई भूलों के लिए मिथ्या दुष्कृत का प्रयोग। प्रतिक्रमण का अर्थ है-अकरणीय को पुन: न करने का संकल्प।

• एसणमणेसणं आलोएइ (एषणीय और अनेषणीय की आलोचना करता है)

एषणीय का अर्थ है-एषणा के दोषों से रहित और अनेषणीय का अर्थ-मुनि के लिए अकल्पनीय, अग्राह्य आहार आदि। आलोचना का तात्पर्यार्थ है-अपनी भूलों का प्रकट उच्चारण या गुरु आदि के समक्ष निवेदन।

26. बिलमिव पण्णगभूएणं (बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति)

जैसे सर्प आसपास की भूमि का स्पर्श किए बिना ही शीघ्र बिल में प्रवेश कर जाता है वैसे ही मुनि आहार को मुख में बिना इधर-उधर घुमाते हुए (अस्वादवृत्ति से) राग विरहित हो शीघ्र निगल जाए।

सूत्रकृतांग वृत्ति में इस संदर्भ में एक और अर्थ मिलता है-बिल में सर्प को जो कुछ भी प्राप्त हो जाता है वह उसका स्वाद लिए बिना ही निगल जाता है, वैसे ही साधु भी, जो कुछ प्राप्त हो, उसको खा ले।

प्रस्तुत प्रसंग का आशय है-अर्जुन अनगार आहार के प्रति इतना अनासक्त है कि उसे जैसा मिलता है वैसा खा लेता है, भिक्षा में उसे कदाचित् आहार मिलता है तो पानी नहीं मिलता और पानी मिलता है तो आहार नहीं मिलता। उस स्थिति में भी वह अपने मन में खिन्नता का भाव न लाता हुआ बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति अपने द्वारा लाए हुए उस आहार को ग्रहण करता है-खा लेता है।

सूत्र 59

27. ओरालेणं....तवोकम्मेणं (उस प्रधान.... तप:कर्म)

प्रस्तुत सूत्र में तप के पांच विशेषण निर्दिष्ट हैं-

• ओरालेणं-ओराल का अर्थ है प्रधान। वह तप प्रधान होता है, जो आशंसा-मुक्त हो।

• विपुलेणं-विपुल अर्थात् विस्तीर्ण, लम्बी अवधि तक होने वाला तप।

• पयत्तेणं-पयत्तके संस्कृत रूप प्रयत और प्रदत्त दोनों हो सकते हैं, इसका अर्थ है गुरु द्वारा अनुज्ञात।

• पग्गहिएणं-प्रगृहीत अर्थात् संयमपूर्वक आराधित। भगवती वृत्ति में इसका अर्थ बहुमानपूर्वक आश्रित किया है।

• महाणुभागेणं-महानुभाग, महान् प्रभावी।

पन्द्रहवां अध्ययन

सूत्र 76

28. जेट्ठे अंतेवासी इंदभूती अणगारे जहा पण्णत्तीए (ज्येष्ठ अन्तेवासी इन्द्रभूति अनगार प्रज्ञप्ति (भगवती) की भांति)

इन्द्रभूति गौतम भगवान महावीर के प्रथम गणधर थे। जैन आगमों में इन्द्रभूति गौतम द्वारा पूछे गए प्रश्‍न और भगवान द्वारा दिए गए उत्तरों का सुन्दर संकलन है। भगवई में गणधर इन्द्रभूति गौतम के अंतरंग और बाह्य व्यक्तित्व का निरूपण हुआ है। अंतगडदसाओ के प्रस्तुत सूत्र में भी यही निर्देश है कि-प्रज्ञप्ति-‘भगवती की भांति’। तदनुसार इन्द्रभूति गौतम का व्यक्तित्व इस प्रकार था-

‘श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अन्तेवासी इन्द्रभूति गौतम- सगोत्र सात हाथ की ऊंचाई वाले, समचतुरस्र-संस्थान से संस्थित, वज्रऋषभनाराच-संहनन-युक्त, कसौटी पर खचित स्वर्ण-रेखा तथा पद्मकेसर की भांति पीताभ गौर वर्ण वाले, उग्र तपस्वी, दीप्ततपस्वी, तप्ततपस्वी, महातपस्वी, महान्, घोर, घोर गुणों से युक्त, घोरतपस्वी, घोरब्रह्मचर्यवासी, लघिमा आदि ऋद्धियों से सम्पन्न, विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाले, चतुर्दशपूर्वी, चार ज्ञान से समन्वित और सर्वाक्षरसन्निपाती लब्धि से युक्त थे....’

विस्तृत व्याख्या के लिए द्रष्टव्य भगवई 1/9 तथा भाष्य।

उपरोक्त व्यक्तित्व के अतिरिक्त इन्द्रभूति गौतम का संक्षिप्त जीवन परिचय इस प्रकार है-इनके पिता का नाम वसुभूति और माता का नाम पृथ्वी था। वे अपने गोत्र ‘गौतम’ के नाम से विख्यात हुए।

एक बार मध्यम पावापुरी (अपावापुरी) में आर्य सोमिल नाम के एक ब्राह्मण ने विशाल यज्ञ किया। इसमें भाग लेने के लिए अनेक विद्वान् आए। इनमें इन्द्रभूति, अग्‍निभूति और वायुभूति-ये तीनों भाई भी थे। ये चौदह विद्याओं में पारंगत थे। सुयोग ऐसा बना कि ठीक उसी समय भगवान महावीर के समवसरण का सामायोजन देवों ने मध्यम पावापुरी के बाह्य भाग में किया। समवसरण में भाग लेने के लिए आते हुए देवों के समूह को देखकर ब्राह्मण बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने समझा कि ये देव हमारे यज्ञ की आहुति लेने आ रहे हैं, पर जब देवगण यज्ञ स्थल को लांघकर ऊपर के ऊपर समवसरण भूमि में पहुंचने लगे, तब इन्द्रभूति अपनी असफलता पर बहुत निराश और हताश हुए। अहम् की अकड़ में अपने आपको सर्वोत्कृष्ट विद्वान और धार्मिक समझने वाले इन्द्रभूति भगवान महावीर को ऐन्द्रजालिक मान बैठे। बस, फिर क्या था, अपने पांच सौ शिष्यों सहित मानो ऐन्द्रजालिक का भाण्डाफोड़ करने समवसरण की ओर चल पड़े। दूर से ही भगवान को देखकर उनका मन आश्‍चर्य से भर गया। भगवान महावीर ने कहा-‘गौतम आ गए! नामपूर्वक आह्वान सुनकर गौतम ने सोचा कि (साभिमान होकर) ओह! मुझे तो ये नाम से भी जानते हैं? जाने भी क्यों नहीं, मुझे कौन नहीं जानता? मैं तो विश्‍व-विश्रुत हूं ही, तब नाम बता दिया इसमें क्या बड़ी बात है?

इन्द्रभूति को जीव के विषय में सन्देह था। इतने में प्रभु ने कह-गौतम! तुम्हारे मन में सन्देह है कि ‘आत्मा है या नहीं? पर तुम्हारा वह सन्देह निर्मूल है। भगवान ने उनके गुप्त सन्देह का प्रकटीकरण और निराकरण किया। साश्‍चर्य होकर इन्द्रभूति गौतम सोचने लगे-‘अरे! मेरे मन के रहस्य को इन्होंने कैसे जान लिया? यह कार्य ऐन्द्रजालिक तो नहीं कर सकता। ये कोई असाधारण व उच्चकोटि के ज्ञानी महापुरुष लगते हैं।’ इस प्रकार चिन्तन कर, अहंकार छोड़कर श्रद्धान्वित होकर परम विनीत शिष्य की भांति इन्द्रभूति गौतम भगवान महावीर के चरणों में आ झुके। इतना ही नहीं, अपने पांच सौ शिष्यों सहित भगवान के पास मुनि दीक्षा भी स्वीकार कर ली। विशाल ज्ञान राशि प्राप्त कर वे प्रभु के प्रथम गणधर कहलाए। वे 50 वर्ष तक गृहस्थ, तीस वर्ष तक छद्मस्थ मुनि तथा बारह वर्ष तक केवली पर्याय में रहे और अन्त में अनशन कर 92 वर्ष की अवस्था में (ई. पू. 515) राजगृह के वैभारगिरि पर्वत पर मोक्ष का वरण कर लिया।

सूत्र 77

29. इंदट्ठाणे-इन्द्रस्थान अर्थात् जहां इन्द्र-यष्टि को ऊंचा करके स्थित किया गया हो। प्रस्तुत प्रसंग के आधार पर इन्द्र स्थान का तात्पर्यार्थ यह होना चाहिए कि ऐसा रमणीय एवं मनोहारी क्रीड़ा का स्थल अथवा उद्यान जहां मध्य भाग में प्रतीकात्मक स्तूप के रूप में इन्द्रयष्टि स्थित हो। इन्द्र महोत्सव के अवसर पर इस काष्ठमय स्तूप का निर्माण किया जाता है।

सूत्र 82

30. शब्द विमर्श-

• अशन-क्षुधा मिटाने के लिए जिस वस्तु का भोजन किया जाता है, उसे अशन कहते हैं। जैस-कूर-ओदनादि।

• पान-जो पिया जाए उसे पान कहते हैं। जैसे-मृद्वीका-द्राक्षा का जल आदि।

• खादिम-जो खाया जाए उसे खादिम या खाद्य कहते हैं। जैसे मोदक, खर्जूर आदि।

• स्वादिम-जिसका स्वाद लिया जाए उसे स्वादिम अथवा स्वाद्य कहते हैं। जैसे-ताम्बूल, सोंठ आदि। ‘व्रत दीक्षा’ निर्देशन-आचार्यश्री महाश्रमण पुस्तक के आधार पर

• अशन-जो भूख मिटाने के लिए खाया जाए। पान, खादिम, स्वादिम के अतिरिक्त जो भी खाद्य व पेय पदार्थ हैं वे सब अशन में हैं।

• पान-पानी।

• खादिम-सूखा मेवा।

• स्वादिम-मुखवास की वस्तुएं, जैसे-चूरी, सुपारी, पान, लवंग, इलायची, खाटा आदि।

सूत्र 91

31. बाले सि ताव तुमं पुत्ता! (पुत्र! तुम बाल हो)

अतिमुक्त ने भगवान की देशना सुनी। उसके मन में वैराग्य के अंकुर फूट पड़े। घर पहुंचकर उसने माता-पिता के सामने दीक्षा लेने की इच्छा प्रकट की। माता-पिता ने कहा-‘पुत्र! अभी तुम बालक हो, असंबुद्ध हो, तुम धर्म को क्या जानते हो?’

माता-पिता के इस कथन से ऐसा प्रतीत होता है कि उस समय अतिमुक्त कुमार की अवस्था बहुत छोटी थी। उस वक्त उनकी अवस्था कितनी थी इसका आगमों में कोई उल्लेख नहीं है। किन्तु दो तथ्य है-

1. अतिमुक्त कुमार गौतम स्वामी कोे अंगुली पकड़कर उन्हें अतिआग्रहपूर्वक भिक्षा के लिए घर पर ले आता है-इसे संस्कार युक्त बाल्य-व्यवहार ही कहा जा सकता है।

2. भगवई के अनुसार अतिमुक्त अनगार बाल-क्रीड़ा करते हुए पात्र को नौका बनाकर जल में तिराता है। इससे उनके लघुवय में दीक्षित होने की बात असंदिग्ध प्रतीत हो रही है।

टीकाकार अभयदेवसूरि ने अपना अभिमत प्रकट करते हुए भगवती वृत्ति में लिखा है कि-अतिमुक्त कुमार जब भगवान से दीक्षित हुए थे उस समय उसकी उम्र मात्र छह वर्ष की थी। इस घटना को उन्होंने आश्‍चर्यजनक माना है। टीकाकार के इस कथन पर श्रीमज्जयाचार्य ने आगमिक तथ्यों के आधार पर समीक्षा की है

1. ववहारो आगम के अनुसार दीक्षा स्वीकार की वय आठ वर्ष से अधिक होती है अर्थात् नवमें वर्ष में प्रविष्ट व्यक्ति को दीक्षित किया जा सकता है। उससे कम आयु वाले के लिए दीक्षा का कल्प नहीं होता।

2. भगवई में नवमें शतक के अनुसार ‘असोच्चा केवली’ की जघन्य आयु आठ वर्ष से अधिक है।

3. उत्तरज्झयणाणि के चौतीसवें अध्ययन के अनुसार मनुष्य में शुक्ल लेश्या की उत्कृष्ट स्थिति देशोन-पूर्वकोटि-नौ वर्ष न्यून पूर्व कोटि की है।

शुक्ललेश्या की इतनी लम्बी (उत्कृष्ट) स्थिति उसी मनुष्य के होती है, जो नव में वर्ष की वय में संयमी बनकर केवलज्ञानी बन गया तथा नव वर्ष न्यून पूर्व कोटि तक संयमी रहा। तत्पश्‍चात् मोक्ष का वरण किया।

4. ओवाइयं के अनुसार आठ वर्ष से अधिक उम्र वाला ही मोक्ष-गमन कर सकता है।

उपरोक्त आगमिक तथ्यों से टीकाकार अभयदेवसूरि का कथन-‘अतिमुक्त कुमार छह वर्ष की उम्र में दीक्षित हुए’, के साथ परस्पर सामञ्जस्य स्थापित नहीं होता है, इसका स्पष्टीकरण करते हुए श्रीमज्जयाचार्य ने कुछ तर्क प्रस्तुत किए-

1. यदि जिनेश्‍वर भगवान छह वर्ष के व्यक्ति को दीक्षा दे सकते हैं तो छह वर्ष का शिशु केवलज्ञान भी प्राप्त कर सकता है।

2. यदि जिनेश्‍वर भगवान छह वर्ष के शिशु के लिए चारित्र स्वीकार की बात कह सकते हैं तो फिर उसके लिए मोक्ष-गमन की बात किस न्याय से नहीं कहेंगे?

3. यदि छह वर्ष की अवस्थावाला चारित्र, केवलज्ञान और सिद्धि-ये तीनों प्राप्त कर सकता है तो शुक्ल लेश्या षट् वर्ष न्यून पूर्वकोटि होनी चाहिए। फिर नौ वर्ष न्यून कहने का कोई अर्थ ही नहीं होगा।

4. चरमशरीर की जघन्य आयु छह वर्ष की होनी चाहिए पर ओवाइयं में आठ वर्ष से अधिक बताई है।

इत्यादि बहुत से न्याय के आधार पर चारित्र, केवलज्ञान और मोक्ष का वरण आठ वर्ष से अधिक उम्र वाला व्यक्ति ही कर सकता है।

श्रीमज्जयाचार्य के द्वारा की गई इस समीक्षा के आधार पर यह सिद्ध होता है कि भगवान महावीर से दीक्षा ग्रहण करते समय अतिमुक्त कुमार बालक तो हो सकता है, पर नौवें वर्ष से कम का नहीं।

सूत्र 91-94

32. प्रस्तुत आलाप में अतिमुक्त कुमार का अपने माता-पिता के साथ हुए वार्तालाप का रोचक प्रसंग है। वार्तालाप के दौरान माता-पिता ने कहा-‘पुत्र! अभी तुम बालक हो, असंबुद्ध हो, तुम धर्म को क्या जानते हो?’ प्रत्युत्तर में बालक अतिमुक्त ने एक गूढ़ दार्शनिक पहेली कहकर अपने माता-पिता को चकित कर दिया। वे उस पहेली का हार्द नहीं समझ पाए। ‘बालोऽहं जगतां नाथ! न मे बाला सरस्वती।’ इस सूक्त को मानो चरितार्थ करते हुए बालक अतिमुक्त ने उस पहेली को सुलझाया और साथ ही साथ अपनी संबुद्धता को सिद्ध भी कर दिया। इसका सूत्र में स्पष्ट वर्णन है।

• कम्माययणेहिं (कर्मों के आयतन)

जो कर्म बंध के हेतु हैं, उन्हें कर्मों का आयतन कहा जाता है। कर्म अर्थात् ज्ञानावरणीय कर्म आदि। आदान अर्थात् आयतन अथवा बन्ध के हेतु।2 सूत्रकृतांग वृत्ति के अनुसार कर्म-बन्ध के हेतुभूत साधन-कषाय, परिग्रह और पापकारी अनुष्ठान आदान कहलाते हैं।

अन्तकृद्दशा वृत्तिकार ने पाठान्तर मानकर यहां ‘कम्मावयणेहिं’ पाठ की संभावना की है। इसका हिन्दी अनुवाद होगा-कर्मों का आपतन, अर्थात् जिनके द्वारा कर्मों का आत्मा में प्रवेश होता है।

सूत्र 96

33. बहूइं वासाइं....सिद्धे (बहुत वर्षों तक....सिद्ध हो गया)

अंतगडदसाओ में अतिमुक्त मुनि के श्रामण्य-पर्याय से पूर्व के जीवन-वृत्त का वर्णन है, किन्तु श्रामण्य काल का वर्णन अति संक्षिप्त है। भगवई श. 5/78-82 में उनके श्रामण्य जीवन की एक घटना का उल्लेख मिलता है। इसका संक्षिप्त रूप इस प्रकार है-

वर्षा का मौसम था। नदी-नालों में पानी की वृद्धि हुई। एक दिन अतिमुक्त मुनि स्थविर मुनियों के साथ पंचमी समिति (शौच) के लिए गया। नाले में बहते हुए पानी को देख उसका बालपन कुतूहल से भर गया। उसने मिट्टी की पाल बांधी, पात्री को नौका बनाया और उसे पानी में छोड़ दिया। पात्री पानी पर तैरने लगी। वह प्रसन्नता से भर उठा और जोर-जोर से कहने लगा-यह मेरी नौका-यह मेरी नौका....।

दूर खड़े स्थविर मुनियों ने बालमुनि अतिमुक्त की जलक्रीड़ा देखी। वे उसके निकट आए। उसे सम्बोधित किया, किन्तु मुनि अतिमुक्त ने कुछ नहीं सुना। स्थविर मुनि निराश हो भगवान महावीर के पास लौट आए। उन्होंने भगवान से प्रश्‍न पूछा-‘भंते! आपका नया शिष्य अतिमुक्त कितने जन्म लेकर मोक्ष जाएगा?’ भगवान सर्वज्ञ थे। स्थविरों की भावना को समझ वे बोले-‘साधुओ! तुम बालमुनि की अवहेलना मत करो। यह बालक सौभाग्यशाली है और इसी जन्म में मोक्ष जाएगा, इसकी सेवा करो।’

भगवान से दिशाबोध पाकर स्थविर मुनियों को अपने चिंतन पर पश्‍चात्ताप हुआ। वे भगवान को वन्दन-नमस्कार कर पुन: अतिमुक्त मुनि के पास पहुंच गए। उस समय तक बालमुनि को अपने प्रमाद का अनुभव हो गया था। अनुताप की अग्‍नि में तपकर उसका मन कुन्दन बन गया। वह स्थविरों के चरणों में झुका और अपने प्रमाद के लिए क्षमा मांगने लगा। स्थविर भी आत्म-ग्लानि से भरे हुए थे। भगवान के उपपात में पहुंच कर अपने-अपने प्रमाद का प्रायश्‍चित्त किया।

अतिमुक्त मुनि की साधना आगे बढ़ी। संयम पथ पर बढ़ते-बढ़ते ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। अन्त में गुणरत्‍न संवत्सर नामक तप करके विपुलगिरि पर्वत पर केवलज्ञान प्राप्त कर कुमार श्रमण अतिमुक्त सिद्ध हुआ।

अंतगडदसाओ में दो अतिमुक्त मुनियों का उल्लेख है। एक भगवान अरिष्टनेमि के समय हुए और दूसरे भगवान महावीर के समय हुए। भगवान अरिष्टनेमि के समय होने वाले अतिमुक्त का प्रसंग प्रस्तुत आगम के तीसरे वर्ग में आया है। भगवान महावीर के समय होने वाले अतिमुक्त का प्रसंग प्रस्तुत आगम के इसी छठे वर्ग में है। अत: नाम साम्य होने पर भी दोनों अतिमुक्त मुनि भिन्न-भिन्न थे। उनके होने का समय भी भिन्न-भिन्न था।

♦

सत्तमो वग्गो : सातवां वर्ग

07

सत्तमो वग्गो : सातवां वर्ग

आमुख

सप्तम वर्ग के अन्तर्गत राजगृह नगरी के राजा श्रेणिक की रानियां-नंदा, नंदवती, नंदोत्तरा, नंदषेनिका, मरुता, सुमरुता, महामरुता, मरुदेवा, भद्रा, सुभद्रा, सुजाता, सुमनादिका और भूतदत्ता-ये 13 अध्ययन वर्णित है। इन्होंने मासखमण आदि विविध तप किए। बीस-बीस वर्षों की चारित्र-पर्याय का पालन करके ये सभी सिद्ध हुईं।

ज्ञात होता है कि राजा श्रेणिक के परिवार में जैन साधना पद्धति को अङ्गीकार करने के प्रति अच्छी अभिरुचि थी। प्रस्तुत आगम में तेईस रानियों के साध्वी बनने का तथा स्वाध्याय व विविध तप:कर्म के द्वारा कैवल्य प्राप्त करने का उल्लेख है।1 इसी तरह राजा श्रेणिक के तेईस पुत्रों का श्रमण भगवान महावीर के पास दीक्षित होकर अनुत्तर देवगति को प्राप्त करने का प्रसंग भी आगम में उपलब्ध है। राजा श्रेणिक के पिता महाराजा प्रसेनजित भी भगवान पार्श्‍वनाथ की परंपरा में सम्यग्दृष्टि श्रावक थे। तीर्थंकर प्रभु की सेवा व धर्म शासन की प्रभावना करते हुए स्वयं राजा श्रेणिक ने क्षायिक-सम्यक्त्व को प्राप्त कर तीर्थंकर गोत्र का उपार्जन किया था। जिस तरह भगवान अरिष्टनेमि के प्रति वासुदेव श्रीकृष्ण की प्रभु-भक्ति अनुत्तर थी, उसी तरह भगवान महावीर के शासनकाल में राजा श्रेणिक की शासन सेवा व भक्ति उत्कृष्ट कोटि की थी। राजा श्रेणिक के देहावसान के पश्‍चात् जब भगवान महावीर चम्पा पधारे तो उनके पद्म, महापद्म आदि 10 पौत्रों ने भी भगवान के पास दीक्षा ग्रहण की और अन्त समय में संलेखना के साथ काल धर्म को प्राप्त कर क्रमश: सौधर्म आदि देवलोकों में देव रूप में उपपन्न हुए। इस तरह राजा श्रेणिक की तीसरी पीढ़ी तक श्रमण धर्म की आराधना होती रही।

सत्तमो वग्गो : १-१३ अज्झयणाणि

सातवां वर्ग : १-१३ अध्ययन

मूल

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं छट्ठस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, सत्तमस्स वग्गस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के छठे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो सातवें वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं सत्तमस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-

2. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के सातवें वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे-

संगहणी-गाहा

1. नंदा तह 2. नंदवई, 3. नंदुत्तर 4. नंदिसेणिया चेव। 5. मरुता 6. सुमरुता 7. महमरुता 8. मरुदेवा य अट्ठमा।।1।। 9. भद्दा य 10. सुभद्दा य, 11. सुजाया 12. सुमणाइया। 13. भूयदिण्णा य बोधव्वा सेणियभज्जाण नामाइं।।2।।

संग्रहणी गाथा

1. नंदा, 2. नंदवती, 3. नंदोत्तरा, 4. नंदिषेनिका। 5. मरुता, 6. सुमरुता, 7. महामरुता, और 8. आठवीं मरुदेवा।।1।। 9. भद्रा 10. सुभद्रा 11. सुजाता, 12. सुमनादिका। 13. और भूतदत्ता (इस प्रकार) श्रेणिक की भार्याओं के नाम जानने चाहिए।।2।।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं सत्तमस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगड-दसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के सातवें वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं तो भन्ते! अन्तकृद्दशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

नंदादि-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया-वण्णओ।।

नन्दा आदि-पद

4. इस प्रकार जंबू! उस काल और उस समय राजगृह नगर। गुणशिलक चैत्य। श्रेणिक राजा-वर्णक।

5. तस्स णं सेणियस्स रण्णो नंदा नाम देवी होत्था-वण्णओ। सामी समोसढे। परिसा निग्गया।

5. उस श्रेणिक राजा के नंदा नाम की देवी (रानी) थी-वर्णक। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।

6. तए णं सा नंदा देवी इमीसे कहाए लद्धट्ठा हट्ठतुट्ठा कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता जाणं दुरुहइ, जहा पउमावई जाव एक्कारस अंगाइं अहिज्जित्ता वीसं वासाइं परियाओ जाव सिद्धा।।

6. वह नंदा देवी इस अर्थ को जानकर हृष्ट-तुष्ट होती हुई कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाती है। बुलाकर यान पर बैठती है, पद्मावती की भांति यावत् ग्यारह अंगों का अध्ययन कर बीस वर्ष का संयम पर्याय यावत् सिद्ध हो गई।

7. एवं तेरस वि देवीओ नंदागमेण नेयव्वाओ।।

7. इस प्रकार तेरह देवियां भी नन्दा के गमक की भांति ज्ञातव्य हैं।

♦

अट्ठमो वग्गो : आठवां वर्ग

08

अट्ठमो वग्गो : आठवां वर्ग

आमुख

इस अष्टम वर्ग के अन्तर्गत भी राजा श्रेणिक की रानियों का ही वर्णन है। इस वर्ग में दस अध्ययन हैं, जैसे-काली, सुकाली, महाकाली, कृष्णा, सुकृष्णा, महाकृष्णा, वीरकृष्णा, रामकृष्णा, पितृसेनकृष्णा तथा महासेनकृष्णा। इन सभी ने भगवान महावीर से पुत्रों की मृत्यु का संवाद सुनकर विरक्त हो प्रव्रज्या को ग्रहण किया था। राजसी ऋद्धि सेे मुक्त होकर तप की ऋद्धि में इन्होंने स्वयं को ऐसा निमज्जित किया कि इनकी तपस्या की तालिकाओं का वृत्तांत पढ़कर पाठक रोमांचित हो उठता है। इन सभी के द्वारा आराधित रत्‍नावली, कनकावली आदि तप प्रतिमाओं का वर्णन आगम पृष्ठों पर पठनीय है। इन काली आदि दसों आर्याओं ने विविध तपस्याओं की आराधना के साथ सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। क्रमश: 8 से लेकर 17 वर्षों तक का संयम-पर्याय पालन किया एवं अंत में मासिकी संलेखना के साथ उपाश्रय से ही मोक्ष को प्राप्त किया।

कतिपय परम्पराओं में यह धारणा रही कि-स्त्री पर्याय में आत्मा को मुक्ति नहीं मिल सकती अत: उसे मुक्ति के लिए पहले पुरुष पर्याय को प्राप्त करना होता है। प्रस्तुत आगम में इस धारणा का पूर्णत: उच्छेद हुआ है। इसमें वर्णित पंचम वर्ग के दस अध्ययन, सप्तम वर्ग के तेरह अध्ययन और अष्टम वर्ग के दस अध्ययनों में वर्णित 33 नारियों ने उसी जन्म से मोक्ष प्राप्त किया था।

अट्ठमो वग्गो : पढमं अज्झयणं : काली

आठवां वर्ग : पहला अध्ययन : काली

मूल

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं सत्तमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, अट्ठमस्स वग्गस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के सप्तम वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो आठवें वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं अट्ठमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा-ˆ

2. इस प्रकार जम्बू! श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के आठवें वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं। जैसे-

संगहणी-गाहा

1. काली 2. सुकाली 3. महाकाली 4. कण्हा 5. सुकण्हा 6. महाकण्हा। 7. वीरकण्हा य बोधव्वा 8. रामकण्हा तहेव य। 9. पिउसेणकण्हा नवमी दसमी 10. महासेणकण्हा य।।1।।

संग्रहणी गाथा

1. काली 2. सुकाली 3. महाकाली 4. कृष्णा 5. सुकृष्णा, 6. महाकृष्णा। 7. और वीरकृष्णा 8. वैसे ही राम- कृष्णा जाननी चाहिए।। 9. नवमी पितृसेनकृष्णा और दसवीं 10. महासेन कृष्णा।।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अंतगडदसाणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. भन्ते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भन्ते! अन्तकृद्दशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

कालीए रयणावलितव-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी होत्था। पुण्णभद्दे चेइए।।

काली का रत्‍नावलि तप-पद

4. इस प्रकार जम्बू! उस काल और उस समय चंपा नाम की नगरी थी। पूर्णभद्र चैत्य।

5. तत्थ णं चंपाए नयरीए कोणिए राया-वण्णओ।।

5. वहां चम्पा नगरी का राजा कोणिक-वर्णक।

6. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो भज्जा, कोणियस्स रण्णो चुल्लमाउया, काली नामं देवी होत्था-वण्णओ। जहा नंदा जाव सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ। बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमास-खमणेहिं विविहेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

6. उस चम्पा नगरी में श्रेणिक राजा की भार्या, कोणिक राजा1 की छोटी मां काली नाम की देवी थी-वर्णक। नन्दा की भांति यावत् सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करती है। बहुत सारे चतुर्थभक्त, षष्ठभक्त, अष्टमभक्त, दशमभक्त, द्वादशभक्त, अर्धमास, मासखमण विविध प्रकार के तप:कर्मों से अपने आपको भावित करती हुई विहार कर रही है।

7. तए णं सा काली अज्जा अण्णया कयाइ जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागया, उवागच्छित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं अज्जाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी रयणावलिं तवं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए। अहासुहं देवाणुप्पिए! मा पडिबंधं करेहि।।

7. वह काली आर्या कभी किसी समय जहां आर्या आर्य चन्दना2 थी, वहां आ गई, आकर इस प्रकार कहा-‘आर्ये! तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होती हुई मैं रत्‍नावलि तप को स्वीकार करके विहार करना चाहती हूं।’ (चन्दना ने कहा)-देवानुप्रिये! (जैसा तुम्हें सुख हो), प्रतिबन्ध मत करो।

8. तए णं सा काली अज्जा अज्जचंदणाए अब्भणुण्णाया समाणी रयणावलिं तवं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं जहा-

8. वह काली आर्या आर्य चन्दना से अभ्यनुज्ञात होती हुई रत्‍नावलि तप3 को स्वीकार कर विहार कर रही है। जैसे-

चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठ छट्ठाइं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउवीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छव्वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोत्तीसं छट्ठाइं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छव्वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउवीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठ छट्ठाइं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ।

चतुर्थ भक्त (एक दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित (अभिलषणीय रस युक्त आहार) से पारणा करती है। षष्ठ भक्त (दो दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त (तीन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। आठ षष्ठ भक्त (दो-दो दिन के उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त (एक दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त (दो दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त (तीन दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। दसम भक्त (चार दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त (पांच दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त (छह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त (सात दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त (आठ दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त (नव दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बावीसवां भक्त (दस दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चौबीसवां भक्त (ग्यारह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। छबीसवां भक्त (बारह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अठाईसवां भक्त (तेरह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। तीसवां भक्त (चवदह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बत्तीसवां भक्त (पन्द्रह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चौतीसवां भक्त (सोलह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चौतीस षष्ठ भक्त (दो-दो दिन के उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चौतीसवां षष्ठ भक्त (सोलह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बत्तीसवां भक्त (पन्द्रह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। तीसवां भक्त (चवदह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अठाईसवां भक्त (तेरह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। छबीसवां भक्त (बारह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चौबीसवां भक्त (ग्यारह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बावीसवां भक्त (दस दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त (नव दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त (आठ दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त (सात दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त (छह दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त (पांच दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। दशम भक्त (चार दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त (तीन दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त (दो दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त (एक दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। आठ षष्ठ भक्त (दो-दो दिन के उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त (तीन दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त (दो दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त (एक दिन का उपवास) करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है।

एवं खलु एसा रयणावलीए तवोकम्मस्स पढमा परिवाडी एगेणं संवच्छरेणं तिहिं मासेहिं बावीसाए य अहोरत्तेहिं अहासुत्तं अहाअत्थं अहातच्चं अहामग्गं अहाकप्पं सम्मं काएणं फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आराहिया भवइ।।

इस प्रकार रत्‍नावलि तप:कर्म की एक वर्ष तीन मास बाईस अहोरात्र (दिन-रात्र) वाली यह प्रथम परिपाटी यथासूत्र, यथातथ्य, यथातत्त्व, यथामार्ग, यथाकल्प4, सम्यक्तया काय से स्पृष्ट, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आराधित5 होती है।

9. तयाणंतरं च णं दोच्चाए परिवाडीए चउत्थं करेइ, करेत्ता विगइवज्जं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता विगइवज्जं पारेइ। एवं जहा पढमाए परिवाडीए तहा बीयाए वि, नवरं-सव्वपारणए विगइवज्जं पारेइ। एवं खलु एसा रयणावलीए तवोकम्मस्स बिइया परिवाडी एगेणं संवच्छरेणं तिहिं मासेहिं बावीसाए य अहोरत्तेहिं अहासुत्तं जाव आराहिया भवइ।।

9. तदनन्तर दूसरी परिपाटी में चतुर्थ भक्त करती है, करके विगय वर्जित आहार से पारणा करती है, षष्ठ भक्त करती है, करके विगय वर्जित6 आहार से पारणा करती है। इस प्रकार पहली परिपाटी की भांति दूसरी परिपाटी भी। इतना विशेष है-सभी पारणों में विगय वर्जित आहार से पारणा करती है। इस प्रकार इस रत्‍ना-वली तप:कर्म की एक वर्ष तीन मास बाईस अहोरात्र वाली यह दूसरी परि-पाटी यथासूत्र यावत् आराधित होती है।

10. तयाणंतरं च णं तच्चाए परिवाडीए चउत्थं करेइ, करेत्ता अलेवाडं पारेइ। सेसं तहेव। नवरं अलेवाडं पारेइ।।

10. तदनन्तर तीसरी परिपाटी में चतुर्थभक्त करती है, करके लेप रहित7 पारणा करती है। शेष वक्तव्यता पूर्ववत्। इतना विशेष है-लेप रहित पारणा करती है।

11. एवं चउत्था परिवाडी। नवरं सव्वपारणए आयंबिलं पारेइ। सेसं तं चेव।।

11. इस प्रकार चतुर्थ परिपाटी। इतना विशेष है-सभी पारणों में आयम्बिल8 से पारणा करती है। शेष वक्तव्यता पूर्ववत्।

संगहणी-गाहा

पढमंमि सव्वकामं, पारणयं बिइयए विगइवज्जं।

तइयंमि अलेवाडं, आयंबिलमो चउत्थम्मि।।1।।

संग्रहणी गाथा

प्रथम परिपाटी में पारणा सर्वकाम गुणित, द्वितीय परिपाटी में विगय रहित, तीसरी में लेप रहित और चतुर्थ परिपाटी में आयम्बिल से पारणा होता है।

12. तए णं सा काली अज्जा रयणावली-तवोकम्मं पंचहिं संवच्छरेहिं दोहिं य मासेहिं अट्ठावीसाए य दिवसेहिं अहासुत्तं जाव आराहेत्ता जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अज्जचंदणं अज्जं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता बहूहिं चउत्थ जाव अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

12. वह काली आर्या पांच वर्ष, दो मास, अट्ठाईस दिन वाले रत्‍नावली तप:कर्म को सूत्रानुसार यावत् आराधित करके जहां आर्यचन्दना आर्या है, वहां आती है आकर आर्यचन्दना आर्या को वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर बहुत सारे चतुर्थभक्त यावत् अपने आपको भावित करती हुई विहार कर रही है।

13. तए णं सा काली अज्जा तेणं ओरालेणं विउलेणं पयत्तेणं पग्गहिएणं कल्लाणेणं सिवेणं धण्णेणं मंगल्लेणं सस्सिरीएणं उदग्गेणं उदत्तेणं उत्तमेणं उदारेणं महाणुभागेणं तवोकम्मेणं सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठिचम्मावणद्धा किडिकिडियाभूया किसा धमणि-संतया जाया यावि होत्था जीवंजीवेण गच्छइ जाव सुहुयहुयासणे इव भासरासि-पलिच्छण्णा तवेणं, तेएणं, तवतेयसिरीए अईव-अईव उवसोहेमाणी - उवसोहेमाणी चिट्ठइ।।

13. वह काली आर्या उस प्रधान, विपुल अनुज्ञात, प्रगृहीत, कल्याण, शिव, धन्य, मंगल, शोभायित, उत्तरोत्तर वर्धमान, उदात्त, उत्तम, उदार, महान प्रभावी तप:कर्म से सूखी, रूखी, मांस रहित हो गई। चर्मवेष्टित अस्थिवाली, उठते-बैठते समय किट-किट शब्द से युक्त, कृश और धमनियों का जालमात्र हो गई। वह प्राण बल से चलती है, यावत् वह राख के ढेर से ढकी हुई अग्‍नि की भांति तप से, तेज से तथा तपस्तेज की श्री से9 अतीव-अतीव उपशोभित होती हुई-उपशोभित होती हुई-रह रही है।

14. तए णं तीसे कालीए अज्जाए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकाले अयमज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था, जहा खंदयस्स चिंता जाव अत्थि उट्ठाणे कम्मे बले वीरिए पुरिसक्कार-परक्कमे तावता मे सेयं कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते अज्जचंदणं अज्जं आपुच्छित्ता अज्जचंदणाए अज्जाए अब्भणुण्णायाए समाणीए संलेहणा - झूसणा - झूसियाए भत्तपाण-पडियाइक्खियाए कालं अणवकंखमाणीए विहरित्तए त्ति कट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अज्ज-चंदणं अज्जं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं अज्जो! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी संलेहणा-झूसणा-झूसियाए भत्तपाण-पडियाइक्खियाए कालं अणवकंखमाणीए विहरित्तए। अहासुहं।।

14. उस काली आर्या के किसी समय पूर्वरात्रापरात्रकाल में10 इस प्रकार का यह आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ, स्कन्दक की भांति चिन्ता यावत् उत्थान, कर्म, बल, वीर्य, पुरुषकार और पराक्रम है, तब तक मेरे लिए श्रेय है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर यावत् सहस्ररश्मि दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आ जाने पर आर्य-चन्दना आर्या से पूछकर, आर्यचन्दना आर्या से अभ्यनुज्ञात होती हुई, संलेखना की आराधना से शरीर को कृश कर भक्त पान का प्रत्याख्यान कर मृत्यु की आकांक्षा न करती हुई विहार करूं, ऐसा करके इस प्रकार संप्रेक्षा करती है। संप्रेक्षा कर वह कल जहां आर्यचन्दना आर्या है, वहां आती है, आकर आर्यचन्दना आर्या को वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा-‘आर्ये! तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होती हुई संलेखना की आराधना से शरीर को कृश कर भक्तपान का प्रत्याख्यान कर मृत्यु की आकांक्षा न करती हुई विहार करना चाहती हूं।’ (आर्य चन्दना ने कहा)-जैसा तुम्हें सुख हो।

15. तए णं सा काली अज्जा अज्जचंदणाए अब्भणुण्णाया समाणी संलेहणा-झूसणा-झूसिया जाव विहरइ।।

15. तब वह काली आर्या आर्यचन्दना से अभ्यनुज्ञात होती हुई संलेखना की आराधना से शरीर को कृश कर यावत् विहार कर रही है।

16. तए णं सा काली अज्जा अज्जचंदणाए अंतिए सामाइय-माइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जित्ता बहुपडिपुण्णाइं अट्ठ संवच्छराइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, मासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसित्ता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता, जस्सट्ठाए कीरइ नग्गभावे जाव चरिमुस्सासेहिं सिद्धा।।

16. तब वह काली आर्या आर्यचन्दना के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन कर बहु प्रतिपूर्ण आठ वर्ष श्रामण्य-पर्याय का पालन कर एक मास की संलेखना से अपने आपको (शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा साठ भक्त (भोजन के समय) का छेदन कर जिस प्रयोजन से नग्‍नभाव (मुण्ड भाव, स्‍नान न करना, दतौन न करना, छत्र धारण न करना, पादुका न पहनना, भूमिशय्या, फलकशय्या, काष्ठशय्या, केशलोच, ब्रह्मचर्यवास, भिक्षा के लिए गृहस्थों के घर प्रवेश करना, लाभ-अलाभ, उच्चावच, ग्राम-कण्टक, बाईस परीषहों और उपसर्गों को सहन किया जाता है, उस प्रयोजन की आराधना भ. 1/433) यावत् चरम उच्छ्वास के साथ सिद्ध हो गई।

17. निक्खेवओ।।

17. निक्षेपत:।

बीयं अज्झयणं : सुकाली

दूसरा अध्ययन : सुकाली

मूल

सुकालीए कणगावलितव-पदं

18. तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी। पुण्णभद्दे चेइए। कोणिए राया।।

हिन्दी अनुवाद

सुकाली का कनकावलि तप-पद

18. उस काल और उस समय चम्पा नामक नगरी। पूर्णभद्र चैत्य। कोणिक राजा।

19. तत्थ णं सेणियस्स रण्णो भज्जा, कोणियस्स रण्णो चुल्लमाउया, सुकाली नामं देवी होत्था। जहा काली तहा सुकाली वि निक्खंता जाव बहूहिं जाव तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

19. वहां श्रेणिक राजा की भार्या कोणिक राजा की छोटी मां सुकाली नामक देवी थी। काली की भांति सुकाली ने भी निष्क्रमण किया यावत् बहुत से यावत् तप:कर्म द्वारा अपने आपको भावित करती हुई विहार कर रही है।

20. तए णं सा सुकाली अज्जा अण्णया कयाइ जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागया, उवागच्छित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं अज्जाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी कणगावलीतवोकम्मं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए। एवं जहा रयणावली तहा कणगावली वि, नवरं-तिसु ठाणेसु अट्ठमाइं करेइ, जहिं रयणावलीए छट्ठाइं। एक्काए परिवाडीए संवच्छरो पंच मासा बारस य अहोरत्ता। चउण्हं पंच वरिसा नव मासा अट्ठारस दिवसा। सेसं तहेव। नव वासा परियाओ जाव सिद्धा।।

20. वह सुकाली आर्या किसी समय कभी जहां आर्यचन्दना आर्या थी, वहां आई। आकर इस प्रकार बोली-‘आर्यिके। तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होती हुई कनकावलि तप:कर्म11 को स्वीकार कर विहार करना चाहती हूं।’ इस प्रकार जैसे रत्‍नावली वैसे ही कनकावलि भी। इतना विशेष है-जहां रत्‍नावलि में षष्ठ भक्त है, वहां उन तीनों स्थानों पर अष्टम भक्त करती है। एक परिपाटी में एक वर्ष, पांच मास, बारह दिन लगते हैं। चारों परिपाटियों में कुल पांच वर्ष, नव मास और अठारह दिन लगते हैं। शेष पूर्ववत्। नव वर्ष (श्रामण्य) पर्याय यावत् सिद्ध हुई।

तइयं अज्झयणं : महाकाली

तीसरा अध्ययन : महाकाली

मूल

महाकालीए खुड्डागसीह-निक्कीलियतव-पदं

21. एवं-महाकाली वि, नवरंˆ-खुड्डागं सीहनिक्कीलियं तवोकम्मं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं जहा-ˆ

हिन्दी अनुवाद

महाकाली का क्षुल्लकसिंह निष्क्रीडित तप-पद

21. इस प्रकार महाकाली भी। इतना विशेषˆहै क्षुल्लकसिंहनिष्क्रीडित तप:कर्म12 को स्वीकार कर विहार कर रही है, जैसे-

चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। तहेव चत्तारि परिवाडीओ। एक्काए परिवाडीए छम्मासा सत्त य दिवसा। चउण्हं दो वरिसा अट्ठावीसा य दिवसा जाव सिद्धा।।

चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दसम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। वैसे ही चारों परिपाटियां (करती है)। एक परिपाटी में छह मास और सात दिन (लगते हैं)। चारों में कुल दो वर्ष और अठाईस दिन यावत् सिद्ध हो गई।

चउत्थं अज्झयणं : कण्हा

चौथा अध्ययन : कृष्णा

मूल

कण्हाए महालयसीहनिक्कीलियतव-पदं

22. एवं-कण्हा वि, नवरं-महालयं सीहणिक्कीलियं तवोकम्मं जहेव खुड्डागं, नवरं-चोत्तीसइमं जाव नेयव्वं। तहेव ओसारेयव्वं। एक्काए वरिसं छम्मासा अट्ठारस य दिवसा। चउण्हं छव्वरिसा दो मासा बारस य अहोरत्ता। सेसं जहा कालीए जाव सिद्धा।।

हिन्दी अनुवाद

कृष्णा का महासिंहनिष्क्रीडिततप-पद

22. इस प्रकार-कृष्णा भी। इतना विशेष है-महासिंहनिष्क्रीडित तप:कर्म13 क्षुल्लक जैसे ही है, इतना विशेष है-चौतीसवां यावत् ज्ञातव्य है। वैसे ही अवतरित करना चाहिए। एक परिपाटी में एक वर्ष, छह मास और अठारह दिन लगते हैं। चारों में छह वर्ष, दो मास और बारह अहोरात्र (दिन-रात) लगते हैं। शेष काली की भांति वक्तव्यता यावत् सिद्ध हुई।

पंचमं अज्झयणं : सुकण्हा

पांचवा अध्ययन : सुकण्हा

मूल

सुकण्हाए भिक्खुपडिमा-पदं

23. एवं-सुकण्हा वि, नवरं- सत्तसत्तमियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।। पढमे सत्तए एक्केक्कं भोयणस्स दत्तिं पडिगाहेइ, एक्केक्कं पाणयस्स। दोच्चे सत्तए दो-दो भोयणस्स दो-दो पाणयस्स पडिगाहेइ। तच्चे सत्तए तिण्णि-तिण्णि दत्तीओ भोयणस्स, तिण्णि-तिण्णि दत्तीओ पाणयस्स। चउत्थे सत्तए चत्तारि-चत्तारि दत्तीओ भोयणस्स, चत्तारि-चत्तारि दत्तीओ पाणयस्स। पंचमे सत्तए पंच-पंच दत्तीओ भोयणस्स, पंच-पंच दत्तीओ पाणयस्स। छट्ठे सत्तए छ-छ दत्तीओ भोयणस्स, छ-छ दत्तीओ पाणयस्स। सत्तमे सत्तए सत्त-सत्त दत्तीओ भोयणस्स, सत्त-सत्त दत्तीओ पाणयस्स पडिगाहेइ।

हिन्दी अनुवाद

सुकृष्णा का भिक्षुप्रतिमा-पद

23. इस प्रकार-सुकृष्णा भी। इतना विशेष है-सप्तसप्तमिका भिक्षुप्रतिमा को स्वीकार कर विहार कर रही है। प्रथम सप्तक में भोजन की एक-एक दत्ति14 ग्रहण करती है, पानक की भी एक-एक। द्वितीय सप्तक में भोजन की दो-दो दत्तियां, पानक की भी दो-दो दत्तियां ग्रहण करती है। तृतीय सप्तक में भोजन की और पानक की तीन-तीन दत्तियां (ग्रहण करती है)। चतुर्थ सप्तक में भोजन की और पानक की चार-चार दत्तियां (ग्रहण करती है)। पंचम सप्तक में भोजन की और पानक की पांच-पांच दत्तियां (ग्रहण करती है)। छठे सप्तक में भोजन और पानक की छह-छह दत्तियां (ग्रहण करती है)। सातवें सप्तक में भोजन और पानक की सात-सात दत्तियां ग्रहण करती है।

एवं खलु एयं सत्तसत्तमियं भिक्खुपडिमं एगूणपण्णाए रातिंदिएहिं एगेण य छण्णउएणं भिक्खासएणं अहासुत्तं जाव आराहेत्ता जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागया, उवागच्छित्ता अज्जचंदणं अज्जं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी-इच्छामि णं अज्जाओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी अट्ठट्ठमियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरेत्तए। अहासुहं देवाणुप्पिए! मा पडिबंधं करेहि।।

इस प्रकार वह इस सप्तसप्तमिका भिक्षु प्रतिमा की उनपच्चास रात्रि-दिन और एक सौ छिनवें (196) भिक्षाओं-दत्तियों द्वारा सूत्रानुसार यावत् आराधना करके जहां आर्यचन्दना आर्या है, वहां आई। आकर आर्यचन्दना आर्या को वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा- ‘आर्यिके। तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात होती हुई मैं अष्टाष्टमिका भिक्षुप्रतिमा को स्वीकार कर विहार करना चाहती हूं।’ देवानुप्रिये! तुम्हें जैसा सुख हो, प्रतिबन्ध मत करो।

24. तए णं सा सुकण्हा अज्जा अज्जचंदणाए अज्जाए अब्भणुण्णाया समाणी अट्ठट्ठमियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ-ˆ पढमे अट्ठए एक्केक्कं भोयणस्स दत्तिं पडिगाहेइ, एक्केक्कं पाणयस्स जाव अट्ठमे अट्ठए अट्ठट्ठ भोयणस्स पडिगाहेइ, अट्ठट्ठ पाणयस्स। एवं खलु एयं अट्ठट्ठमियं भिक्खुपडिमं चउसट्ठीए रातिंदिएहिं दोहि य अट्ठासीएहिं भिक्खासएहिं अहासुत्तं आराहेत्ता जाव नवनवमियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ-ˆ

24. वह सुकृष्णा आर्या आर्यचन्दना आर्या से अभ्यनुज्ञात होती हुई अष्टाष्टमिका भिक्षुप्रतिमा को स्वीकार करके विहार कर रही है। प्रथम अष्टक में भोजन की एक-एक दत्ति ग्रहण करती है, पानक की एक-एक यावत् आठवें अष्टक में भोजन की आठ-आठ दत्तियां ग्रहण करती है, पानक की भी आठ-आठ (दत्तियां ग्रहण करती है)। इस प्रकार इस अष्टाष्टमिका भिक्षुप्रतिमा को चौसठ रात्रि-दिन और दौ सौ अठ्यासी (288) भिक्षाओं द्वारा सूत्रानुसार आराधना करके यावत् नवनवमिका भिक्षुप्रतिमा को स्वीकार करके विहार कर रही है-ˆ

पढमे नवए एक्केक्कं भोयणस्स दत्तिं पडिगाहेइ, एक्केक्कं पाणयस्स जाव नवमे नवए नव-नव दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेइ, नव-नव पाणयस्स। एवं खलु एयं नवनवमियं भिक्खुपडिमं एक्कासीतिए राइंदिएहिं चउहि य पंचुत्तरेहिं भिक्खासएहिं अहासुत्तं आराहेत्ता जाव दसदसमियं भिक्खुपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ- पढमे दसए एक्केक्कं भोयणस्स दत्तिं पडिगाहेइ, एक्केक्कं पाणयस्स जाव दसमे दसए दस-दस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेइ, दस-दस पाणयस्स। एवं खलु एयं दसदसमियं भिक्खुपडिमं एक्केणं राइंदिय-सएणं अद्धछट्ठेहि य भिक्खासएहिं अहासुत्तं जाव आराहेइ, आराहेत्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमासखमणेहिं विविहेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

प्रथम नवक में भोजन की एक-एक दत्ति ग्रहण करती है, पानक की एक-एक यावत् नवमें नवक में भोजन की नव-नव दत्तियां ग्रहण करती हैं और पानक की भी नव-नव। इस प्रकार इस नवनवमिका भिक्षुप्रतिमा को इक्यासी रात्रि-दिन और चार सौ पांच (405) भिक्षाओं द्वारा सूत्रानुसार आराधना करके यावत् दशदशमिका भिक्षुप्रतिमा को स्वीकार करके विहार कर रही है- प्रथम दशक में भोजन की एक-एक दत्ति ग्रहण करती है, पानक की एक-एक यावत् दसवें दशक में भोजन की दस-दस दत्तियां ग्रहण करती है और पानक की भी दस-दस। इस प्रकार इस दशदशमिका भिक्षुप्रतिमा की सौ रात्रि-दिन और साढे पांच सौ (550) भिक्षाओं द्वारा सूत्रानुसार यावत् आराधना करती है, आराधना करके बहुत सारे चतुर्थ भक्त, षष्ठ भक्त, अष्टम भक्त, दशम भक्त, द्वादश भक्त, अर्धमास, मासखमण (इस प्रकार) विविध तप:कर्मों द्वारा आत्मा को भावित करती हुई विहार कर रही है।15

25. तए णं सा सुकण्हा अज्जा तेणं ओरालेणं तवोकम्मेणं जाव सिद्धा।।

25. वह सुकृष्णा आर्या उस उदार तप:कर्म द्वारा यावत् सिद्ध हुई।

26. निक्खेवओ।।

26. निक्षेपत:।

छट्ठं अज्झयणं : महाकण्हा

छठा अध्ययन : महाकृष्णा

मूल

महाकण्हाए खुड्डागसव्वओभद्द-पदं

27. एवं-महाकण्हा वि, नवरं-खुड्डागं सव्वओभद्दं पडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ-

हिन्दी अनुवाद

महाकृष्णा का क्षुल्लकसर्वतोभद्र-पद

27. इस प्रकारˆमहाकृष्णा भी। इतना विशेष है-क्षुल्लकसर्वतोभद्रप्रतिमा16 को स्वीकार कर विहार कर रही है-

चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ।

चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम-गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम-गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम-गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है।

एवं खलु एयं खुड्डागसव्वओभद्दस्स तवोकम्मस्स पढमं परिवाडिं तिहिं मासेहिं दसहि य दिवसेहिं अहासुत्तं जाव आराहेत्ता दोच्चाए परिवाडीए चउत्थं करेइ, करेत्ता विगइवज्जं पारेइ, पारेत्ता जहा रयणावलीए तहा एत्थ वि चत्तारि परिवाडीओ। पारणा तहेव। चउण्हं कालो संवच्छरो मासो दस य दिवसा। सेसं तहेव जाव सिद्धा।

इस प्रकार यह क्षुल्लक सर्वतोभद्रतप:कर्म की प्रथम परिपाटी तीन माह, दस दिन सूत्रानुसार यावत् आराधना कर दूसरी परिपाटी में चतुर्थ भक्त करती है, करके विगय रहित पारणा करती है, पारणा करके जैसे रत्‍नावली वैसे यहां भी इसकी चार परिपाटियां हैं। पारणा भी वैसे ही। चारों परिपाटियों का कालमान एक वर्ष एक मास, दस दिन हैं। शेष वक्तव्यता पूर्ववत् यावत् सिद्ध हो गई।

28. निक्खेवओ।।

28. निक्षेपत:।

सत्तमं अज्झयणं : वीरकण्हा

सातवां अध्ययन : वीरकृष्णा

मूल

वीरकण्हाए महालयसव्वओभद्द-पडिमा-पदं

29. एवं-वीरकण्हा वि, नवरं- महालयं सव्वओभद्दं तवोकम्मं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं जहा-

हिन्दी अनुवाद

वीरकृष्णा का महासर्वतोभद्र-प्रतिमा-पद

29. इस प्रकार-वीरकृष्णा भी, इतना विशेष है-महासर्वतोभद्र तप:कर्म17 को स्वीकार कर विहार कर रही है। जैसे-ˆ

चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। एक्काए कालो अट्ठ मासा पंच य दिवसा। चउण्हं दो वासा अट्ठ मासा वीस य दिवसा। सेसं तहेव जाव सिद्धा।।

चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्व- कामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम-गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकाम गुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। एक-एक का कालमान आठ मास, पांच दिन हैं। चारों का दो वर्ष, आठ मास, बीस दिन है। शेष पूर्ववत् यावत् सिद्ध हो गई।

अट्ठमं अज्झयणं : रामकण्हा

आठवां अध्ययन : रामकृष्णा

मूल

रामकण्हाए भद्दोत्तरपडिमा-पदं

30. एवं-रामकण्हा वि, नवरं-भद्दोत्तरपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं जहा-

हिन्दी अनुवाद

रामकृष्णा का भद्रोत्तरप्रतिमा-पद

30. इस प्रकार रामकृष्णा भी। इतना विशेष हैˆभद्रोत्तर प्रतिमा18 को स्वीकार कर विहार करती है, जैसे-

दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। एक्काए कालो छम्मासा वीस य दिवसा। चउण्हं कालो दो वरिसा दो मासा वीस य दिवसा। सेसं तहेव जहा काली जाव सिद्धा।।

द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। एक-एक का कालमान छ मास, बीस दिन है। चारों का कालमान दो वर्ष, दो मास, बीस दिन है। शेष वक्तव्यता पूर्ववत् काली की भांति यावत् सिद्ध हो गई।

नवमं अज्झयणं : पिउसेणकण्हा

नववां अध्ययन : पितृसेनकृष्णा

मूल

पिउसेणकण्हाए मुत्तावलितव-पदं

31. एवं-पिउसेणकण्हा वि, नवरं-मुत्तावलिं तवोकम्मं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ तं जहा-

हिन्दी अनुवाद

पितृसेनकृष्णा का मुक्तावलितप-पद

31. इस प्रकार-पितृसेनकृष्णा भी। इतना विशेष है-मुक्तावलि तप:कर्म19 को स्वीकार कर विहार करती है। जैसे-

चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छट्ठं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। अट्ठमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। दुवालसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चोद्दसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। सोलसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। अट्ठारसमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। बावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। चउवीसइमं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। छव्वीसइमं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकाम-गुणियं पारेइ। अट्ठावीसइमं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्व-कामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चोत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। बत्तीसइमं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। एवं तहेव ओसारेइ जाव चउत्थं करेइ, करेत्ता सव्वकामगुणियं पारेइ। एक्काए कालो एक्कारस मासा पण्णरस य दिवसा। चउण्हं तिण्णि वरिसा दस य मासा। सेसं जाव सिद्धा।।

चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षष्ठ भक्त करती है, करके सर्वकाम- गुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। दशम भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। द्वादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्दश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। षोडश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अष्टादश भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बावीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चौबीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। छबीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। अठाईसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। तीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बत्तीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चौतीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। चतुर्थ भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। बत्तीसवां भक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। इस प्रकार वैसे ही (पूर्ववत्) आगे बढ़ते हुए यावत् चतुर्थभक्त करती है, करके सर्वकामगुणित से पारणा करती है। एक-एक परिपाटी का कालमान ग्यारह मास, पन्द्रह दिन। चारों परिपाटी का तीन वर्ष, दस मास। शेष यावत् सिद्ध हुई।

दसमं अज्झयणं : महासेणकण्हा

दसवां अध्ययन : महासेनकृष्णा

मूल

महासेणकण्हाए आयंबिवड्ढमाण-तव-पदं

32. एवं-महासेणकण्हा वि, नवरं- आयंबिलवड्ढमाणं तवोकम्मं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं जहा-ˆ आयंबिलं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। बे आयंबिलाइं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। तिण्णि आयंबिलाइं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। चत्तारि आयंबिलाइं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। पंच आयंबिलाइं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। छ आयंबिलाइं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ। एवं एक्कुत्तरियाए वड्ढीए आयंबिलाइं वड्ढंति चउत्थंतरियाइं जाव आयंबिलसयं करेइ, करेत्ता चउत्थं करेइ।।

हिन्दी अनुवाद

महासेनकृष्णा का आयंबिल वर्धमानतप-पद

32. इस प्रकार-महासेनकृष्णा भी, इतना विशेष हैˆआयम्बिलवर्धमान तप:कर्म20 को स्वीकार कर विहार कर रही है, जैसे- आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। दो दिन आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। तीन दिन आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। चार दिन आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। पांच दिन आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। छह दिन आयम्बिल करती है, करके चतुर्थ भक्त करती है। इस प्रकार चतुर्थ भक्त के बाद एक-एक की वृद्धि होने पर यावत् सौ दिन आयंबिल करती है, करके चतुर्थ-भक्त करती है।

33. तए णं सा महासेणकण्हा अज्जा आयंबिलवड्ढमाणं तवोकम्मं चोद्दसहिं वासेहिं तिहि य मासेहिं वीसहि य अहोरत्तेहिं अहासुत्तं जाव आराहेत्ता जेणेव अज्जचंदणा अज्जा तेणेव उवागया, उवागच्छित्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमासखमणेहिं विविहेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।

33. वह महासेनकृष्णा आर्या आयम्बिल वर्धमानतप:कर्म चौदह वर्ष, तीन मास, बीस अहोरात्र तक सूत्रानुसार यावत् आराधना करके जहां आर्यचन्दना आर्या थी, वहां आई, आकर वन्दन-नमस्कार करती है, वन्दन-नमस्कार कर बहुत सारे चतुर्थ भक्त, षष्ठ भक्त, अष्टम भक्त, दशम भक्त, द्वादश भक्त, अर्धमास मासखमण (इस प्रकार) विविध तप:कर्म से अपने आपको भावित करती हुई विहार कर रही है।

34. तए णं सा महासेणकण्हा अज्जा तेणं ओरालेणं जाव तवेणं तेएणं तवतेयसिरीए अईव-अईव उवसोहेमाणी चिट्ठइ।।

34. वह महासेनकृष्णा आर्या उस उदार यावत् तप द्वारा तेज द्वारा तपस्तेज की श्री से अतीव-अतीव उपशोभित होती हुई रहती है।

35. तए णं तीसे महासेणकण्हाए अज्जाए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकाले चिंता जहा खंदयस्स जाव अज्जचंदणं अज्जं आपुच्छइ।।

35. उस महासेनकृष्णा आर्या के कभी किसी समय पूर्वरात्रापररात्र काल में चिन्ता स्कन्दक की भांति यावत् आर्यचन्दना आर्या को पूछती है।

36. तए णं सा महासेणकण्हा अज्जा अज्जचंदणाए अज्जाए अब्भणुण्णाया समाणी संलेहणा-झूसणा-झूसिया भत्तपाण-पडियाइक्खिया कालं अणवकंखमाणी विहरइ।।

36. वह महासेनकृष्णा आर्या आर्यचन्दना आर्या द्वारा अभ्यनुज्ञात होती हुई संलेखना द्वारा अपने शरीर को कृश कर भक्तपान का प्रत्याख्यान कर मृत्यु की आकांक्षा नहीं करती हुई विहार करती है।

37. तए णं सा महासेणकण्हा अज्जा अज्जचंदणाए अज्जाए अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जित्ता, बहुपडिपुण्णाइं सत्तरस वासाइं परियायं पालइत्ता, मासियाए संलेहणाए अप्पाणं झूसिता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता जस्सट्ठाए कीरइ नग्गभावे जाव तमट्ठं आराहेइ, आराहेत्ता चरिम-उस्सासनिस्सासेहिं सिद्धा।।

37. वह महासेनकृष्णा आर्या आर्यचन्दना आर्या के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन कर बहु प्रतिपूर्ण सतरह वर्ष संयम पर्याय का पालन कर मासिकी संलेखना से अपने शरीर को कृशकर, अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन कर जिस प्रयोजन से नग्‍नभाव करती है यावत् उस प्रयोजन के लिए आराधना करती है, आराधना कर चरम उच्छ्वास-नि:श्‍वास के साथ सिद्ध हो गई।

संगहणी-गाथा

अट्ठ य वासा आई, एक्कोत्तरयाए जाव सत्तरस।

एसो खलु परियाओ, सेणियभज्जाण नायव्वो।।1।।

संग्रहणी गाथा

श्रेणिक की भार्याओं का संयम-पर्याय आठ वर्ष से लेकर एक-एक बढ़ाते-बढ़ाते यावत् सतरह वर्षों तक का ज्ञातव्य है।

निक्खेव-पदं

38.एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

38. जंबू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर यावत् संप्राप्त ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

परिसेसो

अंतगडदसाणं अंगस्स एगो सुयखंधो। अट्ठ वग्गा। अट्ठसु चेव दिवसेसु उद्दिस्संति। तत्थ पढमबिइयवग्गे दस-दस उद्देसगा। तइयवग्गे तेरस उद्देसगा। चउत्थपंचमवग्गे दस-दस उद्देसगा। छट्ठवग्गे सोलस उद्देसगा। सत्तमवग्गे तेरस उद्देसगा। अट्ठमवग्गे दस उद्देसगा। सेसं जहा नायाधम्मकहाणं।।

परिशेष

अन्तकृद्दशा अंग का एक श्रुत-स्कन्ध है। आठ वर्ग हैं और आठ ही दिनों में उद्देश (पढने की आज्ञा) होता है। उसमें (अन्तकृद्दशा में) प्रथम और द्वितीय वर्ग में दस-दस उद्देशक हैं। तृतीय वर्ग में तेरह उद्देशक हैं। चतुर्थ, पंचम वर्ग में दस-दस उद्देशक हैं। छठे वर्ग में सोलह उद्देशक हैं। सातवें वर्ग में तेरह उद्देशक हैं। आठवें वर्ग में दस उद्देशक हैं। शेष वक्तव्यता ज्ञाताधर्म कथा की भांति है।

टिप्पण

सूत्र 6

1. कोणियस्स रण्णो (कोणिक राजा....)

कोणिक राजगृह के अधिपति महाराज श्रेणिक का पुत्र व रानी चेलना का आत्मज था। वह बड़ा हुआ, तब आठ कन्याओं के साथ उसका विवाह कर दिया गया, शीघ्र राजसिंहासन पर बैठने के लोभ में उसने अपने पिता श्रेणिक को बन्दी बना कैद में डाल दिया और स्वयं राजा बन गया। चमरेन्द्र और सौधर्मेन्द्र की सहायता प्राप्त करके चेटक के साथ महाशिला कंटक संग्राम किया और वह विजयी बना।

कोणिक राजा भगवान महावीर का अनन्य भक्त था। प्रभु के सुख-संवाद प्राप्त करके ही वह दतौन करता था। जब तेरहवां चक्रवर्ती बनने के लिए तमिस्रा गुफा के पास गया, तब वहां के संरक्षक देवों के टोकने पर भी वह नहीं माना। ज्योंही उसने अपने कृत्रिम दण्डरत्‍न से गुफा के द्वारों पर प्रहार किया, सहसा अग्‍नि की ज्वाला निकली। उसी ज्वाला में कोणिक भस्म होकर छठी नरक में उपपन्न हो गया।

सूत्र 7

2. अज्जचंदणा अज्जा (आर्य चन्दना आर्या)

भगवान महावीर के साध्वी संघ में छत्तीस हजार साध्वियां थीं। उन सबकी अग्रणी का नाम था-चन्दनबाला। महासती चन्दनबाला का साध्वी से पूर्व का जीवन बहुत ही रोमांचक है-

चन्दनबाला चम्पानगरी के महाराज दधिवाहन और महारानी धारिणी की पुत्री थी। एक दिन अकस्मात् महाराज दधिवाहन पर कौशाम्बी के महाराज शतानीक ने आक्रमण कर दिया। महाराज दधिवाहन युद्ध किए बिना ही स्वयं वन की ओर चले गए। किसी दुर्दैव का योग था कि चन्दनबाला के समक्ष विपत्तियों का मानो पहाड़ आकर खड़ा हो गया। राज्य गया, पिता का वियोग हो गया, माता ने अपनी शील-रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग कर दिये, वेश्या के हाथों उसे बाजार में बेचा गया। फिर उस वेश्या ने चंदनबाला को एक भद्र प्रकृति के जैन श्रावक धन्ना सेठ के वहां बेच दिया।

एक दिन सेठ किसी कार्यवश तीन दिन के लिए अन्य देहातों में गया, तब अवसर पाकर सेठानी मूला ने बहमवश उसके सारे केश उतार दिए, सिर में घाव कर दिए, हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ी पहनाकर घर के तहखाने में डलवा दिया। तीसरे दिन सेठ घर लौटा। उसने चंदनबाला की वह दयनीय स्थिति देखी। तीन दिन से भूखी-प्यासी चंदनबाला को सेठजी ने एक ओर छाजले में पड़े उबले हुए उड़द के बाकुले खाने को दिए और स्वयं हथकड़ी-बेड़ी तुड़वाने लुहार को बुलाने चले गए।

उसी समय भिक्षा की गवेषणा करते-करते श्रमण महावीर वहां पधारे। प्रभु को अभिग्रह युक्त तप करते हुए पांच मास पच्चीस दिन व्यतीत हो चुके थे। भावुक बनी चन्दनबाला ने प्रभु से बासी उड़द के बाकुले ग्रहण करने की प्रार्थना की। सभी अभिग्रह फल जाने पर ही प्रभु ने चन्दनबाला के हाथों से भिक्षा ग्रहण कर उसका उद्धार कर दिया। सारी स्थिति ही पलट गई। आकाश में ‘अहोदानं’ अहोदानं ध्वनि व दुन्दुभियां बज उठीं। चन्दनबाला के हथकड़ियों और बेड़ियों के स्थान पर मणि-माणक जड़ित गहने हो गए। केश वापस आ गए। रूप-लावण्य पहले से ज्यादा निखर उठा। प्रभु के केवलज्ञान-प्राप्ति के बाद चन्दनबाला ने प्रभु से दीक्षा ग्रहण की, केवलज्ञान-प्राप्त कर मोक्ष में पहुंची।

सूत्र 8

3. रयणावलिं तवं (रत्‍नावलि तप)

काहलिका के रूप में उपवास, बेला और तेला क्रमश: किया जाता है, फिर दाडिमपुष्प के रूप में 8 बेले किए जाते हैं, उसके नीचे सरिका आती है, उसमें उपवास से लेकर क्रमश: 16 दिन तक का तप किया जाता है। नीचे के बड़े दाडिमपुष्प में 34 बेले फिर 16 दिन के तप से क्रमश: उतरते-उतरते उपवास तक आते हैं, फिर दाडिमपुष्प के रूप में 8 बेले किए जाते हैं, फिर काहलिका के रूप में क्रमश: तेला, बेला और उपवास किया जाता है। इस क्रम से रत्‍नावलि तप की एक परिपाटी पूर्ण होती है। एक परिपाटी में 1 वर्ष 3 मास 22 दिन लगते हैं, जिसमें 384 दिन तप के और 88 दिन पारणा के होते हैं। इस तप की चार आवृत्तियां होती हैं। चारों आवृत्तियों का क्रम यही है, केवल पारणे में अंतर आता है।

साधक पहली परिपाटी के पारणे में सर्व विकृति ले सकता है, दूसरी परिपाटी के पारणे में विकृति नहीं लेता, तीसरी परिपाटी के पारणे में लेप लगने वाली वस्तु का वर्जन करता है, चौथी परिपाटी के पारणे में आचाम्ल करता है। इस प्रकार आवृत्तियों में 5 वर्ष 2 मास और 28 दिन का समय लगता है।

• सव्वकामगुणियं-सर्वकाम गुणित अर्थात् इच्छित रस आदि विकृति से युक्त पदार्थ।

• चउत्थं...छट्ठं...अट्ठमं...दसमं...(चतुर्थ...षष्ठ... अष्टम...दसमभक्त...

सूर्यास्त के पहले से लेकर तीसरे दिन के सूर्योदय तक-चौथे भक्त तक आहार का प्रत्याख्यान किया जाता है, अत: उपवास को चतुर्थ भक्त कहा गया है। उसी प्रकार षष्ठ, अष्टम, दशम आदि भक्त से क्रमश: बेला, तेला, चोला आदि तप ज्ञातव्य है।

4. अहासुत्तं....अहाकप्पं (यथार्थ सूत्र.... यथार्थकल्प)

इन पांच पदों में तप की विधि का निर्देश दिया गया है।

• ‘यथासूत्र’ शब्द विधिसूत्र का सूचक है।

• ‘यथातथ्य’ शब्द समभाव का सूचक है।

• ‘यथातत्त्व’ शब्द वास्तविक स्वरूप का सूचक है।

• ‘यथामार्ग’ शब्द पद्धति के अनुसरण का सूचक है।

• ‘यथाकल्प’ शब्द मर्यादा या व्यवस्था का सूचक है।

5. फासिया....आराहिया (स्पृष्ट....आराधित)

स्पृष्ट आदि छह पदों के द्वारा विविध प्रकार के तप की सम्यक् परिपालना के क्रम का निर्देश है-

• स्पृष्ट-यथोक्त अनुष्ठान के द्वारा काया से आचीर्ण किया, केवल मनोरथ से नहीं।

• पालित-पुन: पुन: उपयोगपूर्वक सावधानी से तप पालित होता है।

• शोधित-सोहिया पद के दो संस्कृत रूप बनते हैं-1. शोभित 2. शोधित। पारणे के दिन गुरु आदि के द्वारा प्रदत्त भोजन करने से तप शोभित होता है अथवा अतिचार-पंक का प्रक्षालन करने से तप शोधित होता है।

तीरित-तप की अवधि के पूर्ण होने पर भी कुछ काल तक उसी रूप में अवस्थित रहने से तप तीरित होता है अर्थात् वह पूर्णता को प्राप्त करता है-उत्कृष्टता को प्राप्त करता है।

कीर्तित-पारणे के दिन इस तप का यह करणीय कार्य मैंने कर लिया है-इस प्रकार कहने से तप कीर्तित होता है।

आराधित-अनुष्ठान का विधिवत् पालन करने से तप आराधित होता है।

सूत्र 9

6. विगइवज्जं (विकृतिवर्जित)

जिन वस्तुओं से जीभ और मन विकृत होते हैं-स्वाद-लोलुप या विषय-लोलुप बनते हैं, उन्हें विकृति कहा जाता है।

विकृति खाने से मोह का उदय होता है। इसलिए बार-बार इन्हें नहीं खाना चाहिए। विकृति के नौ प्रकार बतलाए गए हैं-

1. दूध 2. दही 3. नवनीत 4. घृत 5. तैल 6. गुड़. 7. मधु. 8 मद्य और 9. मांस।

ठाणं में तैल, घृत, वसा (चर्बी) और नवनीत को स्‍नेह-विकृति भी कहा है और उसी आगम में मधु, मद्य, मांस और नवनीत को महाविकृति भी कहा गया है। मद्य, मांस और वसा-ये तीनों विकृतियां अभक्ष्य हैं। मधु और नवनीत को कुछ आचार्य अभक्ष्य मानते हैं और कुछ विशेष स्थिति में उन्हें भक्ष्य भी मानते हैं।

विकृति का सम्पूर्णतया वर्जन करना तप-अनुष्ठान का एक विशिष्ट प्रयोग है, इससे तीन बातें फलित होती है-1. संतोष की भावना, 2. ब्रह्मचर्य की आराधना और 3. वैराग्य।

सूत्र 10

7. अलेवाडं-लेप रहित अर्थात् हाथ के न चिपकने वाला आहार। जैसे-वल्ल, चने, सौवीर आदि।

सूत्र 11

8. आयंबिलं-आयम्बिल, आयामाम्ल। ओदन, कुल्माष आदि में से कोई एक अन्न खाकर किया जाने वाला तप। विधि-दिन में एक समय, एक बार केवल एक धान्य और पानी के अतिरिक्त कुछ नहीं खाना-पीना।

9. प्रस्तुत सूत्र में तप के चौदह विशेषण निर्दिष्ट हैं-

ओराल-ओराल का अर्थ है प्रधान। वह तप प्रधान होता है, जो आशंसामुक्त हो।

विपुल-विस्तीर्ण। लम्बी अवधि तक होने वाला तप।

प्रदत्त-इसका मूल पयत्त शब्द है। इसके संस्कृत रूप प्रयत और प्र्रदत्त दोनों हो सकते हैं। इसका अर्थ है ‘गुरु द्वारा अनुज्ञात।’

प्रगृहीत-संयमपूर्वक आराधित। वृत्तिकार ने इसका अर्थ-बहुमानपूर्वक आश्रित किया है।

कल्याण-आरोग्यकर।

शिव-निरुपद्रव।

धन्य-कृतार्थ।

मांगल्य-अनिष्ट का उपशमन करने वाला।

सश्रीक-आभायुक्त।

उदग्र-उत्तरोत्तर वर्धमान।

उदात्त-उत्तमभावयुक्त।

उत्तम-श्रेष्ठ। वृत्तिकार ने इसका अर्थ ‘ज्ञानयुक्त’ तथा ‘उत्तमपुरुषों द्वारा आसेवित’ भी किया है।

उदार-व्यथामुक्त।

महानुभाग-महान् प्रभावी।

शब्द-विमर्श-

• अस्थिरचर्मावनद्ध-हड्डियों पर मांस नहीं रहा, वे केवल चमड़ी से वेष्टित हैं-इस अवस्था को बतलाने के लिए ‘अस्थिचर्मावनद्ध’ शब्द का प्रयोग किया गया है।

• किटिकिटिकाभूत-‘किटिकिटिका’ अनुकरणवाची शब्द है। उठते-बैठते समय पैर की हड्डियों से होने वाली आवाज। आप्टे के अनुसार ‘कटकटा’ शब्द का प्रयोग दो चीजों की रगड़ से उत्पन्न होने वाली आवाज के अर्थ में होता है।

• धमनिसंतत-नाड़ी का जाल।

• जीवंजीव-प्राणबल। यहां अनुस्वार अलाक्षणिक है।

• राख के ढेर से ढकी हुई....तपस्तेज की श्री से-

शरीर की शोभा या सौन्दर्य को बढ़ाने वाले दो तत्त्व हैं- रक्त और मांस। तपस्या के द्वारा काली आर्या के शरीर में रक्त और मांस का अपचय हो गया। इसलिए वह बाहर से सुन्दर नहीं लग रही थी, किन्तु अन्दर में तप और तेज की शोभा से अत्यन्त उपशोभित हो रही थी।

10. पुव्वरत्तावरत्तकाले (पूर्वरात्रापरात्रकाल)

प्रस्तुत वाक्य में दो पद हैं-पूर्वरात्र और अपररात्र, पूर्वरात्र-रात्रि का पूर्व भाग, यह वृत्तिकार का अभिमत है। रात्रि के पश्‍चिम भाग के अर्थ में ‘अपररात्र’ शब्द का प्रयोग मिलता है। संस्कृत शब्दकोश में भी अपररात्र शब्द इस अर्थ में उपलब्ध है। अपररात्र शब्द विरात्र के अर्थ में मिलता है। शब्दकोश के आधार पर पूर्वरात्र का कालमान सूर्यास्त से मध्यरात्रि तक तथा अपररात्र का कालमान रात्रि का अंतिम प्रहर है।

वृत्तिकार ने अवररत्त को अपररात्र का ही प्राकृत रूप माना है। उनके अनुसार रेफ का लोप होने पर अवरत्त पद की सिद्धि हो जाती है।

जयाचार्य के अनुसार पुव्वरत्तावरत्त-इन दोनों पदों से ‘मध्यरात्रि’ का अर्थ फलित होता है। ‘पूर्वरात्रि का अंतिम भाग’ और ‘पश्‍चिमरात्रि का पूर्वभाग’-यह अर्धरात्रि का समय है। पुव्वरत्तावरत्त वाक्य के द्वारा इसी समय का संकेत दिया गया है।

अनुयोगद्वार-चूर्णि से चिन्तन का समय रात्रि का दूसरा प्रहर फलित होता है।1 इससे मध्यरात्रि के अर्थ की पुष्टि होती है। दिगम्बर परम्परा के अनुसार ‘सूर्यास्त से दो घड़ी पश्‍चात् से लेकर अर्धरात्रि के दो घड़ी पूर्व तक’ पूर्वरात्रिक स्वाध्याय का समय है।’ ‘अर्धरात्रि के दो घड़ी पश्‍चात् से सूर्योदय के दो घड़ी पूर्व तक’ वैरात्रिक स्वाध्याय का समय है। इन दोनों के बीच ‘अर्धरात्रि के दो घड़ी पूर्व से अर्धरात्रि के दो घड़ी पश्‍चात् तक’ चार घड़ी का समय निद्रा का है। इस समय का उपयोग धर्म-जागरिका के लिए भी किया जाता है।

‘पूर्वरात्र अपररात्र’-इस वाक्य की दो अर्थ-परम्पराएं प्राप्त हैं-1. रात्रि का प्रथम भाग और पश्‍चिम भाग। 2. मध्यरात्रि।

शब्द विमर्श-

• उट्ठाणे-उत्थान अर्थात् कार्य की निष्पत्ति के लिए प्रस्तुत होना।

• कम्मे-कर्म अर्थात् भ्रमण आदि क्रिया, उत्क्षेपण आदि क्रिया।

• बले-बल अर्थात् शारीरिक सामर्थ्य।

• वीरिए-वीर्य अर्थात् मन, वाणी आदि का संचालन करने वाली शारीरिक ऊर्जा या प्राणशक्ति, जीवोत्साह।

• पुरिसक्कार-पुरुषकार अर्थात् पौरुषाभिमान, ‘मैं ऐसा कर सकता हूं’ इस प्रकार की अवधारणा।

• परक्कमे-पराक्रम अर्थात् कार्य-निष्पत्ति में सक्षम प्रयत्‍न।

• पाउप्पभायाए रयणीए (उषा काल में पौ फटने पर)

इस वाक्य में रात्रि के उषाकाल की सूचना दी गई है। अनुयोगद्वारचूर्णि में इस समय को अरुणोदय से लेकर सूर्योदय के पहले तक का बतलाया है।

सूत्र 20

11. कणगावली तवोकम्मं (कनकावलि तप:कर्म)

यह तप रत्‍नावलि तप के समान है, अंतर केवल यही है कि दाडिमपुष्पों में रत्‍नावलि तप में बेले किए जाते हैं और इस तप में तेले किए जाते हैं। इस तप की एक परिपाटी में 1 वर्ष 5 मास 12 दिन लगते हैं, जिनमें 434 दिन का तप और 88 दिन पारणे के होते हैं। कुल मिलाकर चार परिपाटी में 5 वर्ष 9 मास और 18 दिन लगते हैं।

इस तप की आराधना आर्या सुकाली ने की थी।

सूत्र 21

12. खुड्डागसीहनिक्कीलियं तवोकम्मं (क्षुल्लक सिंहनिष्क्रीडित तप: कर्म)

यह तप सिंह की चाल से उपमित है। सिंह दो कदम आगे बढ़ता है फिर एक बदम पीछे रखता है, फिर दो कदम आगे बढ़ता है। इसी प्रकार इस तप में भी पूर्व-पूर्व आचरित तप की पुन: आराधना करता हुआ साधक आगे बढ़ता है। इसमें न्यूनतम एक उपवास और अधिकतम नव उपवास का तप किया जाता है। उसका क्रम इस प्रकार है-

उपवास के पारणे पर बेला, बेले के पारणे पर उपवास। उसके पारणा पर तेला एवं तेले के पारणे पर बेला। इस प्रकार 9 दिन के उपवास तक चढ़ा जाता है और उसी क्रम में पुन: उतरा जाता है। इस तप की एक परिपाटी में 6 मास 7 दिन लगते हैं। चारों परिपाटियों में कुल 2 वर्ष 28 दिन लगते हैं। पारणे की विधि रत्‍नावलि तप की भांति है।

इस तप की आराधना आर्या महाकाली ने की थी।

सूत्र 22

13. महालयं सीहणिक्कीलियं तवोकम्मं (महासिंह निष्क्रीडित तप:कर्म)

इस तप की विधि क्षुल्लकसिंह-निष्क्रीडित तप के समान है, अंतर यह है कि इस तप में 16 दिन के उपवास तक आगे बढ़ा जाता है। इस तप की एक परिपाटी में 1 वर्ष 6 मास 18 दिन तथा चार परिपाटियों में 6 वर्ष 2 मास और 12 दिन लगते हैं। चारों आवृत्तियों में पारणे की विधि समान है।

इस तप की आराधना आर्या कृष्णा ने की थी।

सूत्र 23-24

14. भोयणस्स दत्ति....(भोजन की....दत्तियां....)

दत्ति का अर्थ है-अव्यवच्छिन्न रूप में दिया जाने वाला भोजन अथवा पानक।

पात्रधारी संख्यादत्तिक (दत्तियों की संख्या का अभिग्रह करने वाले) भिक्षु को कोई जितनी-जितनी बार पात्र में झुकाकर (आहार) देता है। उतनी वे दत्तियां वक्तव्य हैं। वहां कोई वंशापिटक से वस्त्र अथवा बालों से बने हुए साधन से पात्र में झुकाकर (भिक्षु को) दे, वह भी सारी एक दत्ति वक्तव्य है। वहां बहुत से (व्यक्ति) आहार करने वाले हों, वे सब अपने पिण्ड (आहार को संहृत कर)-भोजन को पात्र में झुकाकर दें, वह भी सारी एक दत्ती वक्तव्य है। कर पात्री के लिए भी ऐसा ही वक्तव्य है। पात्र के स्थान पर करपात्र का प्रयोग है।

15. सत्तसत्तमियं भिक्खुपडिमं......... (सप्तसप्तमिका भिक्षुप्रतिमा.......)

सप्तसप्तमिका (7द्ब7) भिक्षुप्रतिमा उनचास (49) दिन-रात की अवधि में एक सौ छियानवे (196) भिक्षादत्तियों से यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग और यथातत्त्व (सूत्र, कल्प, मार्ग और तत्त्व के अनुसार) सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और जिन आज्ञा से अनुपालित की जाती है।

अष्टअष्टमिका भिक्षुप्रतिमा चौसठ (8द्ब8=64) अहोरात्र की अवधि में 288 भिक्षादत्तियों द्वारा अनुपालित होती है।

नवनवमिका भिक्षुप्रतिमा इक्यासी (9द्ब9=81) अहोरात्र में 405 भिक्षादत्तियों से और दशदशमिका भिक्षुप्रतिमा सौ (10द्ब10=100) अहोरात्र में 550 भिक्षादत्तियों से आराधित होती है।

प्रथम (सप्तसप्तमिका) प्रतिमा में सात सप्तक (7द्ब7=49 दिन) होते हैं। भिक्षु प्रथम सप्तक में प्रतिदिन एक-एक भिक्षादत्ति ग्रहण करता है। दूसरे सप्तक में प्रतिदिन दो-दो तथा तीसरे आदि सप्तक में क्रमश: एक-एक की वृद्धि करते हुए सातवें सप्तक में सात-सात भिक्षादत्तियां ग्रहण करता है।

अथवा भिक्षादत्तियों की वृद्धि में दूसरा आदेश भी है-प्रत्येक सप्तक के प्रथम दिन से आरंभ कर क्रमश: एक-एक की वृद्धि के क्रम से सातवें दिन सात भिक्षादत्तियां ग्रहण करता है।

यह आदेश सिंहविक्रम सदृश है। जैसे सिंह चलते-चलते पुन:-पुन: पीछे की ओर देखता हैं, वैसे ही प्रत्येक सप्तक में भिक्षादत्तियां परिवर्तित होती हैं।

उद्दिष्ट वर्गदिवसों को मूल दिनों से संयुत कर, तदनन्तर उन्हें द्विधा छिन्न कर मूल दिनों से संगुणित करने पर प्रतिमाओं की भिक्षादत्तियों का परिमाण निकल जाता है, यथा-सप्तसप्तमिकावर्गदिवस 49 हैं। इनमें मूल सात दिवस जोड़ने पर 56 तथा इन्हें आधा करने पर 28 होते हैं। 28 को मूल सप्तक से गुणन करने पर 28द्ब7=196 भिक्षादत्तियां होती हैं।

इसी तरह अष्टअष्टमिका, नवनवमिका, दशदशमिका भिक्षु प्रतिमाओं की भिक्षादत्तियों का परिमाण निकालने की विधि ज्ञातव्य है।

सूत्र 27

16. खुड्डागं सव्वओभद्दंं पडिमं (क्षुल्लकसर्वतोभद्रप्रतिमा)

इसमें एक उपवास से लेकर पांच उपवास-पांच दिन का तप किया जाता है। इसकी पूर्ण प्रक्रिया 75 दिवसीय तपस्या से पूर्ण होती है और पारणा के दिन 25 होते हैं। कुल मिलाकर 100 दिन (तीन माह, दस दिन) लगते हैं। इसकी स्थापना-विधि इस प्रकार है-

आदि में 1 की और अन्त में 5 की स्थापना कीजिए। शेष संख्या को भर दीजिए। दूसरी पंक्ति में प्रथम पंक्ति के मध्यम को आदि मानकर क्रमश: भर दीजिए। तीसरी पंक्ति में दूसरी पंक्ति के मध्य को आदि मानकर क्रमश: भर दीजिए। इस पद्धति से पांचों पंक्तियों को भर दीजिए।1 इसका यंत्र इस प्रकार है-

कोष्ठक में जो अंक संख्या है उसका अर्थ है उतने दिन का उपवास। प्रत्येक तप के बाद पारणा आता है, जैसे-

पहले उपवास, फिर पारणा, फिर दो दिन का उपवास, फिर पारणा। इस पद्धति से 75 दिन का तप और 25 दिन का पारणा होता है। चारों परिपाटियों में कुल एक वर्ष, एक मास, दस दिन लगते हैं।

इस तप की आराधना आर्या महाकृष्णा ने की थी।

सूत्र 29

17. महालयं सव्वओभद्दं तवोकम्मं (महासर्वतोभद्र तप:कर्म)

इसमें यह चतुर्थभक्त (एक उपवास) से लेकर षोडशभक्त-7 दिन के उपवास किए जाते हैं। इसकी पूर्ण प्रक्रिया 196 दिवसीय तप से पूर्ण होती है और पारणे के दिन 49 लगते हैं। कुल मिलाकर 245 दिन (आठ मास, पांच दिन) लगते हैं। इसकी स्थापना पद्धति इस प्रकार है-

आदि में एक और अन्त में 7 के अंक की स्थापना कीजिए। बीच की संख्या क्रमश: भर दीजिए। उससे आगे की पंक्ति में पहले की पंक्ति का मध्य अंक लेकर अगली पंक्ति के आदि में स्थापित कर दीजिए। फिर क्रमश: संख्या भर दीजिए। इस प्रकार सात पंक्तियां भर दीजिए। यंत्र इस प्रकार है-

अंक संख्या का अर्थ है-उतने दिन का तप। इसकी स्थापना विधि क्षुल्लक (लघु) सर्वतोभद्र प्रतिमा की भांति ज्ञातव्य है। इसकी चारों परिपाटियों में कुल दो वर्ष, आठ मास, 20 दिन लगते हैं।

इस तप की आराधना आर्या वीर कृष्ण ने की थी।

सूत्र 30

18. भद्दोत्तरपडिमं (भद्रोत्तर प्रतिमा)

इसमें न्यूनतम पांच दिन का तप और अधिकतम नौ दिन का तप होता है। इस तप में पांच लताएं होती हैं, अत: प्रत्येक तप की पांच बार पुनरावृत्ति होती है। एक आवृत्ति में 200 दिन लगते हैं-175 दिन तप और 25 दिन पारण। चार परिपाटियों में कुल दो वर्ष दो मास बीस दिन लगते हैं।

आर्या रामकृष्णा ने इस तप की आराधना की थी। द्रष्टव्य यंत्र-

अंक संख्या का अर्थ है-उतने दिन का तप। इसकी स्थापना-विधि क्षुल्लक (लघु) सर्वतोभद्र प्रतिमा की भांति ज्ञातव्य है।

सूत्र 31

19. मुत्तावलिं तवोकम्मं (मुक्तावलि तप:कर्म)

इसमें चतुर्थभक्त (उपवास) से लेकर चौतीसवां भक्त (सोलह दिन तक का उपवास) किया जाता है, किन्तु बीच-बीच में उपवास किया जाता है। यथा-उपवास-बेला, उपवास तेला-इस क्रम से 16 तक पहुंच कर पुन: इसी क्रम से अवतरण होता है। इसकी चार परिपाटियां तीन वर्ष और दस मास से सम्पन्न होती हैं।

आर्या पितृसेनकृष्णा ने इस तप की आराधना की थी।

सूत्रकार ने मुक्तावलि तप की प्रत्येक परिपाटी का कालमान ग्यारह मास पन्द्रह दिन निर्दिष्ट किया है। वृत्तिकार के अनुसार कालमान की यह संख्या विमर्शनीय है। मूलपाठ में प्रस्तुत तप की आराधना विधि का विस्तार से वर्णन है। उसके अनुसार-

• एक से सोलह तक का परस्पर जोड़ करने पर- 136 दिन

• शेष पन्द्रह से एक तक का परस्पर जोड़ करने पर- 120 दिन

• अतिरिक्त उपवास की संख्या- 28 दिन

• पारणक की कुल संख्या- 59 दिन

कुल कालमान- 343 दिन

एक मास के कुल 30 दिन होते हैं। उनका 343 दिनों में भाग देने पर 11 मास 13 दिन का कालमान सामने आता है। इस गणना के आधार पर वृत्तिकार का उपरोक्त अभिमत युक्तिसंगत प्रतीत हो रहा है।1 फिर सूत्र में निर्दिष्ट 11 मास 15 दिन के कालमान का मूल पाठ में वर्णित विधि के साथ दो दिन का अन्तर होना, अन्वेषणीय है।2 परन्तु जैसे सोलह तक चढ़ते वक्त बीच में उपवास किए जाते हैं, वैसे ही उतरते वक्त अन्तिम उपवास के पश्‍चात् एक उपवास और मान लिया जाए तो आगमकार का कथन सही बैठ जाता है और ऐसा करने से आगम के मूल पाठ का वर्णन न्याय संगत हो सकता है अथवा आगम में तेरह दिन के स्थान पर लेखन के समय भूल वश पन्द्रह दिन हो गया हो। शेष केवलज्ञानी जाने वही सत्य है।

सूत्र 32

20. आयंबिलवड्ढमाणं तवोकम्मं (आयम्बिलवर्धमान तप:कर्म)

इसमें एक आयंबिल से सौ की संख्या तक आरोहण होता है। प्रत्येक आयंबिल के बाद उपवास किया जाता है। जैसे-आयंबिल फिर उपवास, दो आयंबिल फिर उपवास, तीन आयंबिल फिर उपवास यावत् सौ आयंबिल फिर उपवास। इस प्रकार इसमें 5050 आयंबिल और 100 उपवास किए जाते हैं। कुल समय 14 वर्ष 3 मास और 20 दिन लगता है। आर्या महासेनकृष्णा ने इस तप की आराधना की थी।

♦

010_backmatter

अंतगडदसाओ

वाचना प्रमुख : आचार्य तुलसी

प्रधान सम्पादक : आचार्य महाप्रज्ञ/आचार्य महाश्रमण

सह : अनुवादक/सम्पादक/विवेचक : मुनि दिनेशकुमार/मुनि योगेशकुमार

For any Feedback/Comments/Queries:

Please write to books@jvbharati.org