Sambodhi App Sambodhi App         +91-8742004849     books@jvbharati.org

अणुत्तरोववाइयदसाओ

अनुवादक/विवेचक/संपादक : मुनि जयकुमार

कवर पृष्‍ठ

cover

शीर्षक पेज

अणुत्तरोववाइयदसाओ

वाचना-प्रमुख : आचार्य तुलसी

प्रधान संपादक : आचार्य महाप्रज्ञ, आचार्य महाश्रमण

अनुवादक/विवेचक/संपादक : मुनि जयकुमार

© जैन विश्‍‍व भारती, लाडनूं

https://books.jvbharati.org

समर्पण

समर्पण

।।१।।

पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,

आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।

सच्चप्पओगे पवरासयस्स,

भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥

जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,

होकर भी आगम-प्रधान था।

सत्य-योग में प्रवरचित्त था,

उसी भिक्षु को विमल भाव से॥

।।२।।

विलोडियं आगमदुद्धमेव,

लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।

सज्झाय-सज्झाणरयस्स निच्चं,

जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥

जिसने आगम-दोहन कर-कर,

पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।

श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,

जयाचार्य को विमल भाव से॥

।।३।।

पवाहिया जेण सुयस्स धारा,

गणे समत्थे मम माणसे वि।

जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,

कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥

जिसने श्रुत की धार बहाई,

सकल संघ में मेरे मन में।

हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,

कालुगणी को विमल भाव से॥

विनयावनत

आचार्य तुलसी

♦

अन्तस्तोष

अन्तस्तोष

जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता परमपूज्य आचार्य तुलसी ने आगम सम्पादन का महान् संकल्प स्वीकार किया। उनके शुभ सान्निध्य की शीतल छाया में कार्य का शुभारंभ हुआ। परमपूज्य आचार्य महाप्रज्ञजी ने अपने प्रज्ञा-परिश्रम से प्रस्तुत गुरुतर कार्य को आगे बढ़ाया। वर्तमान में भी वह कार्य गतिमान है। मैं अन्तस्तोष का अनुभव कर रहा हूं कि हमारे धर्मसंघ के अनेक साधु-साध्वियां इस पवित्र कार्य में अपने श्रम का नियोजन कर रहे हैं।

प्रस्तुत आगम के सम्पादन में परम श्रद्धेय गुरुदेव तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञजी का महान् अनुग्रह अन्तर्निहित है। परम उपकारी गुरुदेव के प्रति पुन:-पुन: श्रद्धा प्रणति। परमपूज्य आचार्य महाप्रज्ञजी के महाप्रयाण के बाद आगम वाङ्मय के प्रधान सम्पादकत्व का दायित्व निर्वाह का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तुत आगम के अनुवाद और टिप्पण लेखन आदि कार्यों में मुनि जयकुमारजी का महत्त्वपूर्ण श्रम रहा है। संस्कृत छाया के संदर्भ में शासनश्री मुनिश्री विमलकुमारजी स्वामी का भी योगदान रहा है। मुनि अजितकुमारजी, मुनि दिनेशकुमारजी, मुनि योगेशकुमार व मुनि सिद्धकुमार भी इस आगम के कार्य से सम्पृक्त रहे हैं।

संविभाग हमारा धर्म है। जिन-जिन ने इस गुरुतर प्रवृत्ति में उन्मुक्त भाव से अपना संविभाग समर्पित किया है, उन सबके प्रति मैं मंगलकामना करता हूं कि उनकी स्वाध्यायशीलता और सेवाभावना वर्धमान रहे।

आचार्य महाश्रमण

♦

प्रकाशकीय

प्रकाशकीय

सानुवाद संस्कृत छाया एवं टिप्पण-सहित आगम ग्रन्थों के प्रकाशन की महत्त्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत अग्रांकित प्रकाशित आगम विद्वानों द्वारा समादृत हो चुके हैं :

अंग-आगम

1. आचारांग–आचारांग का प्रथम श्रुतस्कंध (मूलपाठ, हिन्दी अनुवाद एवं टिप्पण सहित)

2. आयारचूला–आचारांग का द्वितीय श्रुतस्कंध (मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, भाष्य (संस्कृत), भाष्यानुवाद (हिन्दी) एवं परिशिष्ट सहित)

3. सूयगडो (भाग 1-2)

4. ठाणं

5. समवाओ

6. भगवई (सभाष्य) खण्ड 1-7

7. नायाधम्मकहाओ

8. उवासगदसाओ

9. अंतगडदसाओ

10. विवागसुयं

उपांग-आगम

1. रायपसेणियं

2. निरयावलियाओ

3. कप्पवडिंसियाओ

4. पुप्फियाओ

5. पुप्फचूलियाओ

6. वण्हिदसाओ

(क्रमांक 2-6 तक के उपांग-आगम संयुक्त रूप से एक ही खण्ड में प्रकाशित हैं।)

मूल-सूत्र

1. दसवेआलियं

2. उत्तरज्झयणाणि

3. नंदी

4. अणुओगदाराइं

छेद-सूत्र

1. दसाओ

2. कप्पो

3. ववहारो

4. निसीहज्झयणं

आवश्यक

1. आवस्सयं

इसी श्रृंखला में आगमों के अन्तर्गत 'अणुत्तरोववाइयदसाओ' का प्रस्तुत प्रकाशन पाठकों के हाथों में पहुंच रहा है।

मूल संशोधित पाठ, उसकी संस्कृत छाया और हिन्दी अनुवाद के साथ-साथ प्रत्येक अध्ययन में विषय-प्रवेश की दृष्टि से आमुख और विस्तृत टिप्पणों से समलंकृत 'अणुत्तरोववाइयदसाओ' का यह प्रकाशन आगम-प्रकाशन के क्षेत्र में अच्छा स्थान प्राप्त करेगा।

प्रस्तुत प्रकाशन को पाठकों के सम्मुख रखते हुए जो प्रसन्नता हो रही है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। विश्‍वास है, यह प्रकाशन भी पूर्व प्रकाशनों की तरह स्वाध्याय रसिकों के लिए अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगा।

अमरचन्द लूंकड

जैन विश्‍व भारती, लाडनूंअध्यक्ष

जैन विश्‍व भारती, लाडनूं

♦

भूमिका

भूमिका

जैन ज्ञान-मीमांसा में श्रुतज्ञान के अंतर्गत उस समग्र वाङ्मय का समावेश किया जाता है जो आगम कहलाता है। श्रुत शब्द का एक अर्थ है–शास्त्र। वैदिक शास्त्रों को जैसे 'वेद' और बौद्ध शास्त्रों को जैसे 'पिटक' कहा जाता है, वैसे ही जैन शास्त्रों को 'आगम' कहा जाता है।

आगम-वाङ्मय तत्त्व-विषयक सूक्ष्म विवेचन से भरा हुआ है। सत्य-सन्धित्सु के लिए यह विवेचन बहुत ही उपयोगी है, क्योंकि उसमें जो रहस्योद्घाटन हुए हैं, वे बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं। आगम-ग्रंथ अपने आपमें प्रमाणभूत विश्‍वस्त, मौलिक, तलस्पर्शी और प्रेरक हैं।

भगवान महावीर ने आगमों में जिस धर्म का प्रतिपादन किया है, वह विशुद्ध रूप में आध्यात्मिक धर्म है। उसका आरम्भ बिन्दु है–आत्मा का संज्ञान और चरम बिन्दु है–आत्मोपलब्धि या आत्म-साक्षात्कार। अध्यात्म के साधक के लिए आगमों में कुछ ऐसे सूत्र प्राप्त होते हैं जिनके अनुप्रयोग से साधना में निखार आ जाता है–एक प्रकार से वे जीवन-दर्शन के रूप में सम्पूर्ण जीवन की राह बदल सकते हैं।

आगम-वाङ्मय जैन साहित्य का सर्वाधिक प्राचीन रूप है। विभिन्न समय में किए गए आगमों के वर्गीकरण विभिन्न रूपों में मिलते हैं। अंगसुत्ताणि की भूमिका में आगमों के वर्गीकरण के विषय में विस्तार से बताया गया है।

पूर्व-साहित्य, अंग-बाह्य-आदि विषय की विशद मीमांसा 'अंगसुत्ताणि' (भाग-1) की भूमिका में की गई है।

उपलब्ध आगम

आगमों की संख्या के विषय में अनेक मत प्रचलित हैं। इन नामों की सूची के लिए दसवेआलियं, आचार्य तुलसी द्वारा लिखित भूमिका, पृ. XVI-XVII द्रष्टव्य हैं। इनमें 32 आगम जो श्‍वेताम्बर परम्परा के तेरापंथ संप्रदाय में स्वीकृत हैं, वे इस प्रकार हैं–

अंग

(1) आयारो

(2) सूयगडो

(3) ठाणं

(4) समवाओ

(5) भगवई (विआहपण्णत्ती)

(6) नायाधम्मकहाओ

(7) उपासगदसाओ

(8) अंतगडदसाओ

(9) अणुत्तरोववाइयदसाओ

(10) पण्हावागरणाइं

(11) विवागसुयं

उपांग

(1) ओवाइयं

(2) रायपसेणइयं

(3) जीवाजीवाभिगमे

(4) पण्णवणा

(5) जंबूद्दीवपण्णत्ती

(6) सूरपण्णत्ती

(7) चंदपण्णत्ती

(8) निरयावलियाओ

(9) कप्पवडिंसियाओ

(10) पुप्फियाओ

(11) पुप्फचूलियाओ

(12) वण्हिदसाओ

मूल

(1) दसवेआलियं

(2) उत्तरज्झयणाणि

(3) नंदी

(4) अणुओगदाराइं।

छेद

(1) निसीहज्झयणं

(2) ववहारो

(3) कप्पो

(4) दसाओ

आवश्यक

(1) आवस्सयं

(11+12+4+4+1=32)

उपर्युक्त विभागों में स्वत:प्रमाण केवल ग्यारह अंग ही हैं। शेष सब परत:प्रमाण हैं।

अंग-आगम

वर्तमान में उपलब्ध आगम-वाङ्मय में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण स्थान अंग-आगम साहित्य का है।

''भगवान महावीर की वाणी के आधार पर गौतम-आदि गणधरों ने अंग-साहित्य की रचना की।''

''अंगों की रचना गणधर करते हैं। इसे इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि स्वयं गणधरों के द्वारा जो ग्रंथ रचे जाते हैं उनकी संज्ञा अंग है। उपलब्ध अंग सुधर्मा स्वामी की वाचना के हैं। सुधर्मा स्वामी भगवान महावीर के अनन्तर शिष्य थे, अत: वे उनके समकालीन थे। इस आधार पर अंगों का रचना-काल सामान्य रूप से ईसा पूर्व छट्ठी शताब्दी माना जा सकता है।''

आगम-वाचना का उपक्रम क्यों?

आचार्य श्री महाप्रज्ञ ने आगम-वाचना का उद्देश्य स्पष्ट किया है–''जैन परम्परा में वाचना का इतिहास बहुत प्राचीन है। आज से 1500 वर्ष पूर्व तक आगम की चार वाचनाएं हो चुकी हैं। देवर्द्धिगणी के बाद कोई सुनियोजित आगम-वाचना नहीं हुई। उनके वाचनाकाल में जो आगम लिखे गए थे, वे इस लंबी अवधि में बहुत ही अव्यवस्थित हो गए। उनकी सुव्यवस्था के लिए पुन: एक सुनियोजित वाचना की अपेक्षा थी। गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी ने सुनियोजित सामूहिक वाचना के लिए प्रयत्‍न भी किया था, परन्तु वह सफल नहीं हो सका। अन्तत: हम इसी निष्कर्ष पर पहुंचे कि हमारी वाचना अनुसन्धानपूर्ण, तटस्थ-दृष्टि-समन्वित तथा सपरिश्रम होगी, तो वह अपने-आप सामूहिक हो जाएगी। इसी निर्णय के आधार पर हमारा यह आगम-वाचना का कार्य प्रारंभ हुआ।''

''परम पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी का वरदहस्त वाचनाप्रमुखत्व के रूप में प्राप्त हुआ। वाचना का अर्थ अध्यापन है। हमारी इस प्रवृत्ति में अध्यापन-कर्म के अनेक अंग हैं–पाठ का अनुसंधान, भाषान्तरण, समीक्षात्मक अध्ययन आदि आदि। इन सभी प्रवृत्तियों में गुरुदेव का हमें सक्रिय योग, मार्ग-दर्शन और प्रोत्साहन प्राप्त हुआ। यही हमारा इस गुरुतर कार्य में प्रवृत्त होने का शक्ति-बीज है।''

एक विहंगावलोकन

पिछले सात दशकों में आगम-कार्य के सर्वाधिक दुरूह कार्य था–मूलपाठ के सम्पादन का और वह भी आधुनिक समीक्षात्मक पद्धति से। 32 आगमों का समीक्षात्मक-सम्पादन-सहित प्रकाशन सन् 1985 तक सम्पन्न हुआ।

इस संस्करण में संशोधित मूलपाठ के साथ पाद-टिप्पण में पाठान्तर भी दिए गए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक आगम का संक्षिप्त परिचय, कार्य में प्रयुक्त प्रतियों का परिचय तथा परिशिष्ट में ''जाव'' की पूर्ति करने वाले पाठों के संकेत उपलब्ध हैं।

सभी 32 आगमों की अकारादि शब्द-सूची भी प्रकाशित हो गई है। 11 अंगों की शब्द-सूची अंगसुत्ताणि शब्द-सूची (आगम शब्दकोश के नाम से) प्रकाशित है तथा शेष आगमों की शब्द-सूचियां आगमों के उन खण्डों के परिशिष्ट में ही समाहित कर दी गई हैं।

सभी आगमों का ग्रंथाग्र-परिमाण भी प्रत्येक आगम के साथ निर्दिष्ट है।

मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, टिप्पण (अथवा भाष्य)

32 आगमों में अब तक अधिकांश आगमों के वे संस्करण भी प्रकाशित हो गए हैं, जिनमें एक साथ मूलपाठ, संस्कृत छायानुवाद और हिन्दी अनुवाद दे दिए गए हैं। प्रत्येक अध्ययन के अन्त में (भगवई, उवासगदसाओ, आवस्सयं में आवश्यकतानुसार सूत्रों के अंत में) पारिभाषिक शब्दों, दुरूह विषयों आदि पर विस्तृत व्याख्यात्मक टिप्पण (अथवा भाष्य) हैं। आवश्यकतानुसार आगमों में उपलब्ध इन्हीं विषयों के संदर्भ आदि भी दिए गए हैं। आगम-वाङ्मय की व्याख्या में तुलनात्मक रूप में वैदिक, बौद्ध-आदि साहित्य तथा आयुर्वेद, अर्थशास्त्र एवं अन्य प्राचीन संस्कृत-प्राकृत-वाङ्मय का भी उपयोग किया गया है। कोई भी तटस्थ विद्वान् यह अनुभव किये बिना नहीं रह सकता कि इतनी गहन एवं समीक्षात्मक व्याख्या जैन आगम-वाङ्मय पर अन्यत्र दुर्लभ है। इस रूप में सम्पादक-विवेचक (भाष्यकार) आचार्य श्री महाप्रज्ञजी का यह महान अवदान न केवल जैन वाङ्मय के क्षेत्र में अपितु समग्र रूप से प्राचीन भारतीय वाङ्मय के क्षेत्र में भी अपना एक विशिष्ट स्थान रखता है।

प्रस्तुत आगम नौवां अंग है। इसका नाम अणुत्तरोववाइयदसाओ है। यह आगम तीन वर्गों में विभक्त है। प्रथम वर्ग में 'दश' अध्ययन, द्वितीय वर्ग में 'तेरह' अध्ययन, तीसरे वर्ग में 'दस' अध्ययन प्रज्ञप्त हैं। इन 'तेतीस' अध्ययनों में तेतीस तपस्वी श्रमणों का जीवन परिचय प्रतिपादित है। जो अनुत्तर विमानों में उपपन्न होते हैं।

अनुत्तरोपपातिकदशा का शाब्दिक अर्थ है–अनुत्तर+उपपात+दशा, यहां अनुत्तर शब्द पांच अनुत्तर विमानों का सूचक है। पांच अनुत्तर विमानों के नाम इस प्रकार हैं-विजय, वैजयन्त, जयन्त, अपराजित और सर्वार्थ सिद्ध। प्रकीर्णक समवाय में तेतीस तपस्वी श्रमणों के नामोल्लेख के बिना केवल अणुत्तरोववाइयदसाओ क्या है? इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है–"अनुत्तरोपपातिकदशा क्या है? अनुत्तरोपपातिकदशा में अनुत्तर विमानों में उत्पन्न व्यक्तियों के नगर, उद्यान, चैत्य, वनखण्ड, राजा, माता-पिता, समवसरण, धर्माचार्य, धर्मकथा, ऐहलौकिक और पारलौकिक ऋद्धि-विशेष, भोग-परित्याग, प्रव्रज्या, श्रुत-ग्रहण, तप-उपधान, दीक्षा-पर्याय, संलेखना, भक्त-प्रत्याख्यान और प्रायोपगमन अनशन, अनुत्तर विमान में उत्पत्ति, सुकुल में पुनरागमन, पुन: बोधिलाभ और अन्तक्रिया का आख्यान किया गया है।

इसमें परम मंगल और जगत् के लिए हितकर तीर्थंकर के समवसरण, उनके बहुविशिष्ट अतिशय तथा श्रमणगण में श्रेष्ठ गन्धहस्ती के समान, स्थिर यश वाले, परीषह सैन्य रूपी रिपु-बल का मर्दन करने वाले, तपोदिप्त चारित्र, ज्ञान और सम्यक्त्व से सफल, विविध प्रकार के विस्तार वाले प्रशस्त गुणों से संयुक्त, जो अनगार महर्षि हैं, जो उत्तम, श्रेष्ठ तप वाले तथा विशिष्ट ज्ञान-योग ये युक्त हैं, उन जिन-शिष्यों के मुनि-गुणों का वर्णन किया गया है। इसमें जैसे भगवान् महावीर का शासन जगत् के लिए हितकर है, देव-असुर और मनुष्य परिषदों के जिस प्रकार के ऋद्धि-विशेष तथा जिनेश्‍वर देव के समीप प्रादुर्भाव होता है, जिस प्रकार वे जिनेश्‍वर की उपासना करते हैं, जिस प्रकार लोकगुरु (महावीर) देव, नर और असुरों के गणों में धर्म-देशना देते हैं, जिस प्रकार भगवान् द्वारा उपदिष्ट धर्म सुनकर अवशेष (क्षीण प्राय:) कर्म वाले, विषयों से विरक्त मनुष्य अनेक प्रकार के संयम और तपरूपी उदार धर्म को स्वीकार करते हैं, जिस प्रकार वे अनेक वर्षों तक तप और संयम का पालन कर ज्ञान, दर्शन, चारित्र और योग की आराधना करते हैं, आचार आदि से अनुगत और पूजित जिनवचन का निरूपण कर जिनेश्‍वर को हृदय में प्राप्त कर जो जहां जितने भक्तों का छेदन कर, उत्तम समाधि को पाकर, ध्यान-योग से युक्त जिस प्रकार उत्तम मुनिवर अनुत्तर विमानों में उत्पन्न होते हैं और जिस प्रकार वहां अनुत्तर विषय सुखों को पाते हैं, वहां से च्युत होकर, क्रम से संयमी बन कर जिस प्रकार अन्तक्रिया करते हैं–उनका आख्यान किया गया है।

ये तथा इसी प्रकार के अन्य विषय में इसमें विस्तार से निरूपित हैं।

अनुत्तरोपपातिकदशा की वाचनाएं परिमित, अनुयोगद्वार संख्येय, प्रतिपत्तियां संख्येय, वेढ़ा संख्येय, श्‍लोक संख्येय, निर्युक्तियां संख्येय और संग्रहणियां संख्येय हैं।

यह अङ्ग की दृष्टि से नौवां अंग है। इसका एक श्रुतस्कंध, दस अध्ययन, तीन वर्ग, दस उद्देशन काल, दस समुद्देशन-काल, पद-प्रमाण से संख्येय लाख पद (छियालीस लाख आठ हजार), संख्येय अक्षर, अनन्त गम और अनन्त पर्यव हैं।

इसमें परिमित त्रस जीवों, अनन्त स्थावर जीवों तथा शाश्‍वत, कृत, निबद्ध और निकाचित जिन-प्रज्ञप्त भावों का आख्यान, प्रज्ञापन, प्ररूपण, दर्शन, निदर्शन और उपदर्शन किया गया है।

इसका सम्यक् अध्ययन करने वाला 'एवमात्मा'–अनुत्तरोपपातिकदशामय, 'एवं ज्ञाता' और 'एवं विज्ञाता' हो जाता है। इस प्रकार अनुत्तरोपपातिकदशा में चरण-करण-प्ररूपणा का आख्यान, प्रज्ञापन, प्ररूपण, दर्शन, निदर्शन और उपदर्शन किया गया है। यह है अनुत्तरोपपातिकदशा।''

अनुत्तर विमानों में उपपन्न-देव एकावतारी होते हैं। ये देव अनुत्तर विमान से च्यवन कर (महाविदेह क्षेत्र) मनुष्य भव में उत्पन्न होकर तथा वहां संयम ग्रहण कर मुक्त हो जाते हैं।

प्रस्तुत आगम में इन अनुत्तर विमानों में उपपन्न होने वाले देवों के पूर्व भव और उनकी तपस्या आदि का वर्णन है। इस आगम में तप के महत्त्व को महिमामंडित किया गया है।

अनुत्तर विमानों के देव अनुत्तर विमानों में अनुत्तर सुखों को प्राप्त करते हैं। अनुत्तर विमानों में रहने वाले देव सब अहमिन्द्र होते हैं। उनमें शासक-शासित का भेद नहीं होता है।

चार विमानों के देवों का जघन्य आयुष्य 31 सागर और उत्कृष्ट आयुष्य 33 सागर तथा सर्वार्थसिद्ध देवों का जघन्य आयुष्य 33 सागर तथा उत्कृष्ट आयुष्य भी 33 सागर है।

भगवई में गणधर गौतम के अणुत्तरोपपातिक-देवों द्वारा केवली के साथ आलाप-विषयक प्रश्‍न के उत्तर में भगवान् बताते हैं–''गौतम! उन देवों को अनन्त मनो-द्रव्य की वर्गणाएं लब्ध, प्राप्त और अभिसमन्वागत हो जाती हैं। गौतम! यह इस अपेक्षा से ऐसा कहा जा रहा है–मनुष्य-लोक में स्थित केवली जिस अर्थ, हेतु, प्रश्‍न, कारण अथवा व्याकरण का उत्तर देते हैं, उसे अपने विमानों में रहते हुए अनुत्तरोपपातिक-देव जानते-देखते हैं।''

जयाचार्य ने तीर्थंकर स्तुति विषयक अपने 'चौबीसी' की 21वीं ढाल में इसकी चर्चा इस प्रकार की है–

सुर अनुत्तर विमाण नां सेवे रे, प्रश्‍न पूछ्यां उत्तर जिन देवे रे।

अवधिज्ञान करी जाण लेवै, प्रभु नमिनाथजी मुझ प्यारा रे।।

प्रकीर्णक समवाय सूत्र में प्रस्तुत आगम के पद प्रमाण की संख्या 4608000 (छियालीस लाख आठ हजार) बताई गई है।

वर्तमान में जो अणुत्तरोववाइयदसाओ आगम उपलब्ध है उसके पद प्रमाण में बहुत अन्तर है। ऐसा प्रतीत होता है कि काल क्रम से बहुत कुछ लुप्त हो गया है।

इस आगम में राजा श्रेणिक के 23 पुत्रों के संन्यास ग्रहण और उनकी तपस्या का वर्णन दिया गया है।

इस आगम के तीसरे वर्ग में जिन दस तपस्वियों का वर्णन है, उनके बारे में ठाणं, तत्त्वार्थवार्तिक, अंगपण्णत्ति, धवला आदि में भिन्नता दिखाई देती है। वह भिन्नता इस प्रकार है–

ठाणंतत्त्वार्थवार्तिकअंगपण्णत्तिधवलाअणुत्तरोववाइयदसाओ
ऋषिदासऋषिदासऋषिदासऋषिदासधन्य
धन्यवान्यशालिभद्रशालिभद्रसुनक्षत्र
सुनक्षत्रसुनक्षत्रसुनक्षत्रसुनक्षत्रऋषिदास
कार्तिककार्तिकअभयअभयपेल्लक
संस्थाननन्दधन्यधन्यरामपुत्र
शालिभद्रनन्दनवारिषेणवारिषेणचन्द्रमा
आनन्दशालिभद्रनन्दननन्दनपृष्ठ (प्रोष्टक)
तेतलीअभयनन्दआनन्दपेढालपुत्र
दशार्णभद्रवारिषेणचिलातपुत्रचिलातपुत्रपोट्टिल
अतिमुक्त2चिलातपुत्र3कार्तिक4कार्तिकेय5वेहल्ल6

आचार्य महाश्रमण

♦

पुरोवाक्

पुरोवाक्

तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी के वाचना प्रमुखत्व में जैन शास्त्रों की वाचना का पुनीत कार्य सन् 1955 में प्रारम्भ हुआ। आगम सम्पादन के प्रधान सम्पादकत्व का दायित्व परम पावन आचार्य श्रीमहाप्रज्ञ की परम प्रज्ञा ने निर्वहन किया। उन्होंने आगमों के मूलपाठ का सम्पादन कर तथा अनुवाद, टिप्पण लिखकर जैन शासन पर महान् उपकार किया। वर्तमान में आचार्य श्रीमहाश्रमणजी के प्रधान सम्पादकत्व में आगम सम्पादन का कार्य अनवरत प्रवर्धमान है।

परम पावन आचार्य श्रीमहाप्रज्ञजी की अनन्त कृपा ने मुझे आगम कार्य के महनीय कार्य में जोड़कर अपनी आत्मा का कल्याण करने का पुनीत अवसर प्रदान किया। आचार्य श्रीमहाप्रज्ञजी की शक्ति तथा आचार्य श्रीमहाश्रमणजी के आशीर्वाद से 'अणुत्तरोववाइयदसाओ' का कार्य सुगम बना। मुझे लगता है मैं तो मात्र निमित्त था, यह कार्य आचार्यप्रवर की शक्ति से सम्पादित हुआ है। मैं कृतज्ञ हूं आचार्यप्रवर के प्रति मुझे इस कार्य के योग्य बनाया। मुख्यनियोजिकाजी के निवेदन पर मुझे आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने आगम कार्य में जुड़ने का निर्देश दिया। कृतज्ञ हूं मुनिश्री विमलकुमारजी के प्रति जिन्होंने संस्कृत छाया का निरीक्षण कर अपेक्षित परिष्कार किया। जसोल चतुर्मास (सन् 2012) में आचार्यप्रवर का निर्देश हुआ कि सभी आगमों की संस्कृत छाया होनी चाहिए। मैंने मुनिश्री को निवेदन किया, इस आगम की संस्कृत छाया करनी है। मुनिश्री ने सहर्ष फरमाया–तुम स्वयं करो, फिर उसका निरीक्षण कर लूंगा। मैंने कार्य शुरु किया, प्रतिदिन कुछ सूत्रों की छाया करके मुनिश्री की सेवा में जाता और मुनिश्री उसका निरीक्षण कर यथा अपेक्षित संशोधन करवाते। सन् 2021 का चातुर्मास बीदासर में मुनिश्री के साथ करने का अवसर प्राप्त हुआ, मुनिश्री ने कृपा करके मेरे द्वारा लिखे गए टिप्पणों को आद्योपान्त पढ़ा और अपेक्षित सुझाव भी दिए तथा संशोधन भी किए। मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता शब्द को औपचारिक नहीं रखना चाहता। मैं कृतज्ञता व्यक्त करता हूं मुनिश्री अजित कुमारजी स्वामी, मुनिश्री दिनेशकुमारजी स्वामी, मुनि योगेशकुमारजी व मुनि सिद्धकुमारजी के प्रति जिन्होंने इस आगम के कार्य में अपना समय नियोजित किया।

परम पावन आचार्यप्रवर की सन्निधि ने मुझे अपनी उपासना से उपकृत किया तथा मुनि योगेशकुमारजी को भी मेरे साथ इस आगम से जुड़ने का निर्देश दिया।

मुनि योगेशकुमारजी तथा मैंने आचार्यप्रवर की उपासना में अनुवाद सुनाने का कार्य प्रारम्भ किया। आचार्यप्रवर ने सूक्ष्म दृष्टि से इसे श्रवण किया तथा यथा अपेक्षित परिशोधन भी करवाया। परम पूज्यश्री का महान् अनुकम्पा पूर्ण आशीर्वाद से हि यह कार्य मेरे लिए सुगम बना। आचार्यप्रवर की कृपा दृष्टि का सदा आकांक्षी रहूंगा।

मुनि रोहितकुमारजी तथा मुनि मुदितकुमारजी के सहयोग से मैं सदा निश्‍चिन्त रहता हूं, इसलिए मुझे कार्य करने में सदा सुगमता रही।

मुनि जयकुमार

♦

अनुक्रम

अनुक्रम

1. पढमो वग्गो : प्रथम वर्ग

2. दोच्चो वग्गो : द्वितीय वर्ग

3. तच्चो वग्गो : तृतीय वर्ग

4. परिशिष्ट 1

5. परिशिष्ट 2

6. परिशिष्ट 3

पढमो वग्गो : प्रथम वर्ग

01

पढमो वग्गो : प्रथम वर्ग

आमुख

प्रथम वर्ग के 10 अध्ययन किए गए हैं। सम्राट-श्रेणिक के जालिकुमार आदि दश पुत्रों का इस अध्ययन में जीवन-दर्शन का संक्षिप्त विवरण दिया गया है। दशों ही राजकुमारों के पिता का नाम श्रेणिक तथा जाली सहित सात राजकुमारों की माता का नाम धारिणी, आठवें एवं नवें राजकुमार-वेहल्ल और वेहायस की माता का नाम था चेलना। दसवां राजकुमार-अभयकुमार नन्दा का पुत्र था। सभी राजकुमार भगवान के पास प्रव्रजित होते हैं; गुणरत्‍न तप:कर्म की आराधना करते हैं; अन्त में अनशन के द्वारा अनुत्तर-विमानों में उपपन्न होते हैं। वहां से महाविदेह में जन्म लेकर मुक्त होंगे।

अध्ययन-1 में जालीकुमार का जीवन दर्शन तथा अध्ययन 2-10 में मयाली आदि 9 राजकुमारों की माताओं के नाम, श्रामण्य-पर्याय और किस अनुत्तर-विमान में उपपन्न हुए हैं–इन विषयों की संक्षिप्त जानकरी दी गई है।

पढमो वग्गो : प्रथम वर्ग

पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन

जाली : जाली

मूल पाठ

उक्खेव-पदं

1. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। अज्जसुहम्मस्स समोसरणं। परिसा निग्गया जाव जंबू पज्जुवासमाणे एवं वयासी–जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अट्ठमस्स अंगस्स अंतगडदसाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, नवमस्स णं भंते! अंगस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. उस काल और उस समय1 राजगृह2 नगर था। आर्य सुधर्मा3 का समवसरण। परिषद ने निर्गमन किया यावत् जम्बू4 पर्युपासना5 करते हुए इस प्रकार बोले–यदि भंते! श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने आठवें अंग अन्तकृद्दशा का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! नौवें अंग अनुत्तरोपपातिकदशा का श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी–एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं नवमस्स अंगस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं तिण्णि वग्गा पण्णत्ता।।

2. सुधर्मा अनगार ने जम्बू अनगार से इस प्रकार कहा–जम्बू! श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने नौवें अंग अनुत्तरोपपातिकदशा के तीन वर्ग प्रज्ञप्त किये हैं।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं नवमस्स अंगस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं तओ वग्गा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! वग्गस्स अणुत्तरोववाइय-दसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कइ अज्झयणा पण्णत्ता?

3. यदि भंते! श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने नौवें अंग अनुत्तरोपपातिकदशा के तीन वर्ग प्रज्ञप्त किये हैं, तो भंते! श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम वर्ग के कितने अध्ययन प्रज्ञप्त किये है?

4. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं पढमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा–

4. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोप-पातिकदशा के प्रथम वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं, जैसे–

संगहणी-गाहा

1. जालि 2. मयालि 3. उवयाली, 4. पुरिससेणे य 5. वारिसेणे य। 6. दीहदंते य 7. लट्ठदंते य, 8. वेहल्ले 9. वेहायसे 10. अभए इ य कुमारे।।1।।

संग्रहणी-गाथा

1. जाली 2. मयाली 3. उपजाली 4. पुरुषसेन 5. वारिसेन 6. दीर्घदन्त 7. लष्टदन्त 8. वेहल्ल 9. वेहायस 10. अभयकुमार।

5. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पढमस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

5. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने प्रथम वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं, तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

जालि-पदं

6. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे रिद्धत्थि-मियसमिद्धे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। धारिणी देवी। सीहो सुमिणे। जाली कुमारो। जहा मेहो। अट्ठट्ठओ दाओ।

जाली-पद

6. जम्बू! उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। वह ऐश्‍वर्य, शान्त (स्थिर) और समृद्ध था। गुणशिलक चैत्य।6 श्रेणिक7 राजा। धारिणी रानी। धारिणी रानी ने सिंह का स्वप्‍न देखा। जालीकुमार का जन्म–शेष मेघकुमार की भांति वक्तव्य। आठ करोड़ हिरण्य, आठ करोड़ सुवर्ण आदि अनेक वस्तु श्रेणियों का प्रीतिदान8 किया गया।

7. तए णं से जालीकुमारे उप्पिं पासायवरगए फुट्टमाणेहिं मुइंगमत्थएहिं जाव माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

7. वह जाली कुमार प्रवर प्रासाद के ऊपरी भाग में मृदंग मस्तकों की प्रबल ध्वनि के साथ यावत् मनुष्य संबंधी काम-भोगों का अनुभव करता हुआ रह रहा था।

8. सामी समोसढे। सेणिओ निग्गओ। जहा मेहो तहा जाली वि निग्गओ। तहेव निक्खंतो जहा मेहो। एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ। गुणरयणं तवोकम्मं जहा खंदयस्स। एवं जा चेव खंदगस्स वत्तव्वया, सा चेव चिंतणा, आपुच्छणा। थेरेहिं सद्धिं विउलं पव्वयं तहेव दुरुहइ, नवरं–सोलस वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, कालमासे कालं किच्चा उड्ढं चंदिम-सूर-गहगण-नक्खत्त-तारा-रूवाणं सोहम्मीसाण-सणंकुमार- -माहिंद-बंभ-लंतग-महासुक्क- -सहस्साराणय-पाणय-आरणच्चुए कप्पे नवयगेवेज्जविमाणपत्थडे उड्ढं दूरं वीईवइत्ता विजयविमाणे देवत्ताए उववण्णे।

8. भगवान् समवसृत हुए। श्रेणिक ने निर्गमन किया। जैसे मेघकुमार ने वैसे ही जालीकुमार ने निर्गमन किया। वैसे ही निष्क्रमण किया जैसे मेघकुमार ने किया। ग्यारह अंगों9 का अध्ययन किया। स्कन्दक10 की भांति जालीकुमार ने गुणरत्‍न तप:कर्म11 की आराधना की। इस प्रकार स्कन्दक की भांति वक्तव्यता। अनगार जाली ने अनशन के लिए चिन्तन किया और भगवान महावीर से अनुमति प्राप्त की, अनुमति प्राप्त कर स्थविरों के साथ विपुल पर्वत पर उसी प्रकार आरोहण करता है। इतना विशेष है–सोलह वर्ष श्रामण्य पर्याय का पालन कर कालमास में काल को प्राप्त कर वह ऊपर चन्द्र, सूर्य, ग्रहगण, नक्षत्र, तारों, सौधर्म, ईशान, सनत्कुमार, माहेन्द्र, ब्रह्म, लांतक, महाशुक्र, सहस्रार, आनत, प्राणत, आरण और अच्युतकल्प तथा नवग्रैवेयक विमान के प्रस्तरों का अतिक्रमण कर ऊपर दूर विजय विमान में देवता के रूप में उपपन्न हुआ।

9. तए णं ते थेरा भगवतो जालिं अणगारं कालगयं जाणित्ता परिणिव्वाणवत्तियं काउस्सग्गं करेंति, करेत्ता पत्त-चीवराइं गेण्हंति। तहेव उत्तरंति जाव इमे से आयारभंडए।।

9. वे स्थविर भगवान् जाली अनगार को दिवंगत जानकर परिनिर्वाण12 हेतुक कायोत्सर्ग करते हैं, कायो-त्सर्ग कर पात्र और चीवरों को लेते हैं, लेकर उसी प्रकार विपुल पर्वत से नीचे उतरते हैं यावत् ये उसके साधु जीवन के धर्मोपकरण प्रस्तुत हैं।13

10. भंतेति! भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी–एवं खलु देवाणुप्पियाणं अंतेवासी जाली नामं अणगारे पगइभद्दए। से णं जाली अणगारे कालगए कहिं गए? कहिं उववण्णे?

10. भंते! भगवान् गौतम ने श्रमण भगवान महावीर को वंदन-नम-स्कार किया, वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! आपका अंतेवासी जाली नाम का अनगार प्रकृति से भद्र था। वह जाली अनगार काल को प्राप्त कर कहां गया है? कहां उपपन्न हुआ है?

11. एवं खलु गोयमा! ममं अंतेवासी तहेव जहा खंदयस्स जाव कालगए उड्ढं चंदिम-सूर-गहगण-नक्खत्त-तारारूवाणं जाव विजए विमाणे देवत्ताए उववण्णे।।

11. गौतम! मेरा अंतेवासी जाली अनगार वैसे ही स्कन्दक की भांति यावत् काल प्राप्त कर ऊपर-चन्द्रमा, सूर्य, ग्रहगण, नक्षत्र, तारारूप यावत् अतिक्रमण कर विजय विमान में देवता के रूप में उपपन्न हुआ है।

12. जालिस्स णं भंते! देवस्स केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता? गोयमा! बत्तीसं सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।

12. भंते! जाली देव की कितने काल की स्थिति प्रज्ञप्त हैं? गौतम! बत्तीस सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।

13. से णं भंते! ताओ देवलोयाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ? गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

13. भंते! वह उस देवलोक से आयुक्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय14 होने पर कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा? गौतम! महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।

निक्खेव-पदं

14. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं पढमस्स वग्गस्स पढमज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

14. जम्बो! श्रमण भगवान् महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम वर्ग के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

टिप्पण (अध्ययन 1)

सूत्र 1

1. उस काल और उस समय (तेणं कालेणं तेणं समएणं)

इस सूत्र में काल और समय दो शब्दों का प्रयोग हुआ है। काल प्रलम्ब कालखण्ड का और समय निश्‍चित कालावधि का सूचक है। वृत्तिकार अभयदेवसूरी के अनुसार 'काल' पद के द्वारा वर्तमान अवसर्पिणी के चतुर्थ विभाग का बोध होता है और 'समय' पद के द्वारा उस काल खण्ड का बोध होता है जिसमें भगवान महावीर ने प्रवचन किया था।

उक्त दोनों पदों पर नय दृष्टि से विचार करना उपयुक्त होगा। समभिरूढ़ नय की दृष्टि से कोई भी दो शब्द एकार्थक नहीं होते। प्रत्येक शब्द का अपना स्वतंत्र अर्थ होता है। एक अर्थ को बताने के लिए अनेक पर्यायवाची शब्दों का प्रयोग आगम संरचना की शैली है। अनेक देशों के शिष्यों को समझाने के लिए तत्तद् देश-प्रचलित अनेक समानार्थक शब्दों का प्रयोग किया जाता था।

शब्द कोश के विकास की दृष्टि से अनेक शब्द प्रयुक्त किये जाते थे। अत: शब्द-नय की दृष्टि से इसका प्रयोग वांछनीय है।

2. राजगृह नगर (रायगिहे)

'राजगृह'–यह मगध जनपद की राजधानी थी। महाभारत के सभा पर्व में इसका नाम गिरिवज्र भी दिया हुआ है। महाभारत तथा जैन ग्रन्थकार यहां पांच पर्वतों का उल्लेख करते हैं। किन्तु उनके नामों में मतभेद है–

महाभारत–वेहार (वैभार), वाहार, वृषभ, ऋषिगिरि, चैत्यक।

वायुपुराण–वैभार, विपुल, रत्‍नकूट, गिरिव्रज, रत्‍नाचल।

जैन-वैभार, विपुल, उदय, सुवर्ण, रत्‍नगिरि। संभव है इन्हीं पर्वतों के आधार पर राजगृह को गिरिवज्र कहा गया हो। जय धवला में उद्धृत श्‍लोकों तथा तिलोयपण्णत्ती में राजगृह का एक नाम 'पंच शैलपुर' और 'पंच शैल' नगर मिलता है। उनमें कुछ पर्वतों के नाम भी भिन्न मिलते हैं–विपुल, ऋषि, वैभार, छिन्न और पांडु।

वर्तमान में इस नगर का नाम 'राजगिर' है। यह बिहार राज्य में अवस्थित है।

यह बिहार से लगभग 13-14 मील दक्षिण में है। आवश्यक चूर्णि में यह वर्णन है कि पहले यहां क्षितिप्रतिष्ठित नाम का नगर था । उसके क्षीण होने पर जितशत्रु राजा ने इसी स्थान पर 'चनकपुर' नगर बसाया। तदनन्तर वहां ऋषभपुर नगर बसाया गया। बाद में 'कुशाग्रपुर'। इसके पूरे जल जाने के बाद श्रेणिक के पिता प्रसेनजित ने राजगृह बसाया। भगवती 2/112, 113 में राजगृह में उष्ण झरने का उल्लेख आता है और उसका नाम 'महातपोपतीरप्रभ' है। चीनी प्रवासी फाहियान और हयुयेन्सान अपनी डायरी में इन उष्ण झरनों को देखने का उल्लेख करते हैं। बौद्ध ग्रन्थों में इन उष्ण झरनों को 'तपोद' कहा है।

ग्यारहवें चक्रवर्ती 'जय' यहां से प्रव्रजित हुए थे।

3. आर्य सुधर्मा ( सुहम्मे अणगारे)

आर्य सुधर्मा का जन्म विक्रम पूर्व 550 में कोल्लाग सन्निवेश के अस्‍नि वेश्यायन गोत्रीय ब्राह्मण धाम्मिल के वहां हुआ था। माता का नाम भद्दिला था। सुधर्मा स्वामी का पूर्ण आयुष्य 'सौ' वर्ष का था। वे पचास वर्ष की अवस्था में भगवान महावीर के पास प्रव्रजित हुए, बयांलीस वर्ष छद्मस्थ अवस्था में और आठ वर्ष तक केवली अवस्था में रहे।

भगवान महावीर के शासन काल में ग्यारह गणधर थे। उनकी विद्यमानता में दो ही गणधर विद्यमान रहे, इन्द्रभूति गौतम और सुधर्मा स्वामी दोनों छद्मस्थ अवस्था में थे। अवशिष्ट नौ गणधर भगवान महावीर के निर्वाण से पूर्व ही निर्वाण को प्राप्त हो चुके थे। भगवान के निर्वाण की उसी रात्रि में गौतम स्वामी को केवलज्ञान हो गया था। सर्वज्ञ बन गए थे। सर्वज्ञ कभी परंपरा के संवाहक नहीं होते, क्योंकि सर्वज्ञ जो भी प्रतिपादन करते हैं वे स्वयं को ही प्रमुखता देते हैं, जैसे–मैं ऐसा कहता हूं। सर्वज्ञ कभी ऐसा नहीं कहते कि भगवान ने ऐसा कहा। छद्मस्थ की यह भाषा रहती है कि भगवान ने ऐसा कहा। इसलिए भगवान के निर्वाण के पश्‍चात् गण संचालन का दायित्व गणधर 'सुधर्मा' स्वामी पर आ गया। वर्तमान में उपलब्ध एकादशांग की रचना कर अगाध आगम राशि को सुरक्षित कर आर्य सुधर्मा ने जैन धर्म पर महान् उपकार किया।

राजगृह नगर के वैभार गिरि पर्वत पर एक मास का अनशन स्वीकार कर वीर निर्वाण संवत् 20 में (विक्रम पूर्व 450) में निर्वाण को प्राप्त हुए।

4. जम्बू (जंबू )

भगवान् महावीर की परम्परा में दूसरे युगप्रधान है–जम्बू। आर्य सुधर्मा के प्रधान शिष्य जम्बू इस अवसर्पिणी काल के अंतिम केवली के रूप में प्रसिद्ध है।

पिता का नाम ऋषभदत्त तथा माता का धारिणी था। जम्बू ने दीक्षा ली, उस समय कुल 527 व्यक्ति दीक्षित हुए। 500 चोर, जम्बू के माता-पिता, 8 पत्‍नियों तथा उनके माता-पिता के साथ जम्बू ने आर्य सुधर्मा के पास दीक्षा स्वीकार की।

जम्बू 16 वर्ष गृहस्थ अवस्था, 20 वर्ष छद्मस्थ अवस्था, 44 वर्ष केवली पर्याय। 80 वर्ष की अवस्था में सिद्ध बुद्ध मुक्त हुए।

5. पर्युपासना (पज्जुवासमाणे)

पर्युपासना का अर्थ है–सेवा अथवा पास में बैठना।

सूत्र 6

6. गुण शिलक चैत्य (गुणसिलए चेइए)

राजगृह नगर के बाहर उत्तर पूर्व दिशा भाग में 'गुणशिलक नाम' का चैत्य था।

'चैत्य' शब्द के अनेक अर्थ होते हैं–चिता संबंधी, प्रत्येक आत्मा, वल्मीक (चींटी आदि की चाली हुई मिट्टी का ढेर) सीमा चिह्न बनाने वाले पत्थरों का निर्मित ढेर, स्मारक, समाधि-मंदिर, यज्ञशाला, धर्मस्थान, वेदिका, मृगवत्, मंदिर, प्रतिबिम्ब, उदुम्बर, पीपल, वट आदि धार्मिक वृक्ष, सड़क के किनारे उगने वाले कोई भी वृक्ष।

आगम साहित्य में चैत्य शब्द का प्रसंग अनेक स्थानों में प्रयुक्त हुआ है। जिसके विभिन्न अर्थ आगम के व्याख्या ग्रंथों में उपलब्ध होते हैं, जैसे–

1. व्यन्तर का आयतन–(क) वृत्तिकार के अनुसार-लेप्यादि पदार्थों के चयन का भाव, कर्म चैत्य है। किन्तु यहां 'चैत्य' संज्ञा से यह अर्थ नहीं है। यहां चैत्य शब्द का अर्थ है–देव बिम्ब। उसके आश्रय से उस देव बिम्ब का गृह भी चैत्य कहलाता है। अत: यहां चैत्य का अर्थ है–व्यंतरायतन। (ख) चैत्यं–व्यन्तरायतनम्।

2. इष्ट देवता की प्रतिमा–चैत्यं-इष्ट देवता प्रतिमा।

3. उद्यान–चैत्यम्-उद्यानम्।

4. चित्त को आह्लादित करने वाला–चेत्या: चित्ताह्लाद-कारका:।

5. इष्ट देवता का आयतन–चैत्यं च इष्टदेवतायतन।

6. पण्हावागरणाइं में 'चेइयट्ठे' पाठ प्राप्त होता है।

भगवती वृत्तिकार के अनुसार चैत्य शब्द व्यन्तरायतन के अर्थ में प्रयुक्त है।

7. श्रेणिक (सेणिए)

ये मगध देश के राजा थे। इनका विस्तृत विवरण निरयावलिका सूत्र में प्राप्त है। ये आगामी चौबीसी में पद्मनाभ नाम के प्रथम तीर्थंकर होंगे।

जैन, बौद्ध और वैदिक–तीनों परंपराओं में इसकी चर्चा मिलती है। पौराणिक ग्रंथों में इसकी शिशुनागवंशीय, बौद्ध-ग्रंथों में हर्यंक कुल में उत्पन्न और जैन-ग्रंथों में वाहीक कुल में उत्पन्न माना गया है। रायचौधरी का अभिमत है कि मबौद्ध-साहित्यफ में जो हर्यंक कुल का उल्लेख है, वह नागवंश का ही द्योतक है। कोवेल ने हर्यंक का अर्थ 'सिंह' किया है, परंतु इसका अर्थ 'नाग' भी होता है। प्रोफेसर भंडारकर ने नागदशक में बिम्बिसार को गिनाया है और इन सभी राजाओं का वंश नाग माना है।

बौद्ध ग्रंथ महावंश में इस कुल के लिए शिशुनाग वंश लिखा है। जैन-ग्रंथों में उल्लिखित 'वाहीक कुल' भी नागवंश की ओर संकेत करता है, क्योंकि वाहीक जनपद नाग जाति का मुख्य केन्द्र था। तक्षशिला उसका प्रधान कार्य क्षेत्र था और यह नगर वाहीक जनपद के अंतर्गत था। अत: श्रेणिक को शिशुनागवंशीय मानना अनुचित नहीं है।

बिम्बिसार शिशुनाग की परम्परा का राजा था–इस मान्यता से कुछ विद्वान सहमत नहीं हैं। विद्वान गैगर और भंडारकर ने सिलोन के पाली वंशानुक्रम के आधार पर बिम्बसार और शिशुनाग की वंश-परम्परा का पृथक्त्व स्थापित किया है। उन्होंने शिशुनाग को बिम्बसार का पूर्वज न मानकर परंपरा से उत्तरवर्ती माना है।

विभिन्न परंपराओं में श्रेणिक के विभिन्न नाम मिलते हैं। जैन-परम्परा में उसके दो नाम हैं–(1) श्रेणिक और (2) भंभासार। नाम की सार्थकता पर ऊहापोह करते हुए लिखा गया है कि वह श्रेणी का अधिपति था, इसलिए उसका नाम श्रेणिक पड़ा। जब श्रेणिक बालक था तब एक बार राजमहल में आग लग गई। श्रेणिक भयभीत होकर भागा। उस स्थिति में भी 'भंभा' को आग की लपटों से निकालना नहीं भूला, इसलिए उसका नाम 'भंभासार' पड़ा।

बौद्ध-परंपरा में इसके दो नाम प्रचलित हैं–(1) श्रेणिक और (2) बिम्बिसार। श्रेणिक नामकरण का पूर्वोक्त कारण मान्य रहा है। इसके अतिरिक्त इसके दो कारण और बताए हैं–(1) या तो उसकी सेना महती थी, इसलिए उसका नाम–'सेनिय' पड़ा या (2) उसका गोत्र 'सेनिय' था, इसलिए वह श्रेणिक कहलाया।

इसका नाम बिम्बिसार इसलिए पड़ा कि इसके शरीर का सोने जैसा रंग था। दूसरी बात यह है कि तिब्बत के ग्रंथों में इसकी माता का नाम 'बिम्बि' उल्लिखित मिलता है। अत: इसे बिम्बिसार कहा जाने लगा।

पुराणों में इसे अजातशत्रु, विधिसार कहा जाता है। अन्यत्र इसे विंध्यसेन और 'सुबिन्दु' भी कहा गया है।

श्रेणिक के पिता का नाम प्रसेनजित और माता का नाम धारिणी था। श्रेणिक के 25 रानियों के नाम आगम-ग्रंथ में उपलब्ध हैं। वे इस प्रकार हैं–

(1) नन्दा (2) नन्दवती (3) नन्दुत्तरा (4) नन्दिश्रेणिक (5) मरुय (6) सुमरुय (7) महामरुय (8) मरुदेवा (9) भद्रा (10) सुभद्रा (11) सुजाता (12) सुमना (13) भूतदिन्ना (14) काली (15) सुकाली (16) महाकाली (17) कृष्णा (18) सुकृष्णा (19) महाकृष्णा (20) वीरकृष्णा (21) रामकृष्णा (22) पितृसेनकृष्णा (23) महासेनकृष्णा (24) चेल्लणा (25) अपतगंधा।

बौद्ध-ग्रंथों के अनुसार श्रेणिक के पांच सौ रानियां थीं, पर कहीं भी उनका नामोल्लेख नहीं मिलता। श्रेणिक के अनेक पुत्र थे। अनुत्तरोपपातिक तथा निरयावलिका में उनके नाम इस प्रकार हैं–

(1) जाली (2) मयाली (3) उवयाली (4) पुरिससेण (5) वारिसेण (6) दीर्घदंत (7) लष्टदंत (8) वेहल्ल (9) वेहायस (10) अभयकुमार (11) दीर्घसेन (12) महासेन (13) लष्टदन्त (14) मूढ़दन्त (15) सुद्धदन्त (16) हल्ल (17) दुम (18) दुमसेन (19) महादुमसेन (20) सीह (21) सीहसेन (22) महासीहसेन (23) पूर्णसेन (24) कालकुमार (25) सुकालकुमार (26) महाकालकुमार (27) कष्णकुमार (28) सुकृष्णकुमार (29) महाकृष्णकुमार (30) वीरकृष्णकुमार (31) रामकृष्णकुमार (32) महासेनकृष्णकुमार (33) कूर्णिक (35) नंदिसेन।

ज्ञाताधर्मकथा में श्रेणिक की पत्‍नी धारिणी से उत्पन्न मेघकुमार का उल्लेख है।

इनमें से अधिकांश पुत्र राजा श्रेणिक के जीवन-काल में ही जिन-शासन में प्रव्रजित हो भगवान महावीर के जीवन-काल में ही स्वर्गवासी हो गए।

जाली आदि प्रथम पांच कुमारों में सोलह-सोलह वर्ष तक, तीन ने बारह-बारह वर्ष तक और अंतिम दो ने पांच-पांच वर्ष तक श्रामण्य का पालन किया। इसी प्रकार दीर्घसेन आदि तेरह कुमारों ने सोलह-सोलह वर्ष तक श्रामण्य का पालन किया।

श्रेणिक की अनेक रानियां भी भगवान महावीर के पास दीक्षित हुई थीं। आगम तथा आगमतेर ग्रंथों में श्रेणिक से संबंधित इतने उल्लेख हैं कि उनके अध्ययन से यह कहा जा सकता है कि वह जैनधर्मावलंबी था। उसका जीवन भगवान महावीर की जीवन-घटनाओं से इतना संपृक्त था कि स्थान-स्थान पर भगवान को श्रेणिक की बातें कहते पाते हैं। इसके अनेक पुत्र तथा रानियों का जैन-शासन में प्रव्रजित होना भी इसी ओर संकेत करता है कि वह जैन धर्मावलंबी था। बौद्ध-ग्रंथ उसे महात्मा बुद्ध का भक्त मानते हैं। कई विद्वान यह भी मानते हैं कि महाराज श्रेणिक जीवन के पूर्वार्द्ध में जैन रहा होगा, किन्तु उत्तरार्द्ध में वह बौद्ध बन गया। इसलिए जैन कथा-ग्रंथों में उसके नरक जाने का उल्लेख मिलता है।

नरक-गमन की बात वस्तु-स्थिति का निरूपण है। इससे यह सिद्ध नहीं होता कि वह पहले जैन था और बाद में बौद्ध हो गया। नरक-गमन के साथ-साथ भावी तीर्थंकर का उल्लेख भी मिलता है। कई यह भी अनुमान करते हैं कि वह किसी धर्म विशेष का अनुयायी नहीं बना, किन्तु जैन, बौद्ध आदि सभी धर्मों के प्रति समभाव रखता था तथा सबसे उसका अनुराग था।

कुछ भी हो जैन-साहित्य में जिस विस्तार से उसका तथा उसके परिवार का वर्णन मिलता है, वह अन्यत्र नहीं है। श्रेणिक का संपूर्ण जीवन तथा आगामी जीवन का इतिहास जैन-ग्रंथों में संदृब्ध है। यदि उसका जैनधर्म के साथ गाढ़ संबंध नहीं होता तो इतना विस्तृत उल्लेख जैन-ग्रंथों में कभी नहीं मिलता।

8. प्रीतिदान (अट्ठट्ठओ दाओ)

हर्षप्रद घटना के समय अथवा उत्सव आदि की सूचना देने वाले को दिया जाने वाला दान। प्रस्तुत प्रकरण में पाणिग्रहण के अवसर पर दिए जाने वाले दहेज का वर्णन है।

सूत्र 8

9. ग्यारह अंग (एक्कारस अंगाइं)

प्रस्तुत सूत्र में 'एक्कारस अंगाइं' पाठ दिया गया है। किन्तु आगम ग्रन्थों में प्राय: 'सामाइयमाइयाइं' एक्कारस अंगाइं का उल्लेख मिलता है। ग्यारह अंग में पहला अंग है आचारांग। लेकिन आगम ग्रन्थों में कहीं भी 'आयारमाइयाइं' एक्कारस अंगाइं पाठ का उल्लेख नहीं मिलता है।

यहां एक सहज प्रश्‍न उपस्थित होता है कि नौवें अंग में जालिकुमार का चरित उपलब्ध है। यदि उसने ग्यारह अंगों का अध्ययन किया तो नौवें अंग में जाली चरित कैसे उपलब्ध है।

इस प्रश्‍न के उत्तर में भगवती वृत्तिकार का समाधान अत्यन्त श्रद्धाभिषिक्त है। आगम रचना की दृष्टि से विचार करें तो यह प्रश्‍न कोई जटिल नहीं है। भगवान महावीर के समय में ग्यारह अंगों का जो स्वरूप था वह आज उपलब्ध नहीं है। आज जो ग्यारह अंग उपलब्ध हैं, वे देवर्धिगणी द्वारा संकलित वाचना के हैं। इनकी पूर्ववर्ती ग्यारह अंगों से तुलना नहीं की जा सकती। इनमें उत्तरवर्ती अनेक घटनाएं संकलित हैं।

10. स्कन्दक (खंदयस्स)

श्रावस्ती नगरी में रहने वाले गर्दभाल परिव्राजक का अन्तेवासी शिष्य कात्यायन सगोत्र स्कन्दक नाम का परिव्राजक था।

11. गुणरत्‍न तप:कर्मं ( गुणरयणं तवोकम्म)

'गुणरत्‍न तप' और 'गुणरत्‍न संवत्सर तप' दोनों नामों का उल्लेख आगम ग्रन्थों में मिलता है। प्रस्तुत आगम में 'गुणरयणं तवोकम्मं' पाठ का उल्लेख है। दोनों का तात्पर्यार्थ एक ही है।

यह तप का एक विशिष्ट अनुष्ठान है। भगवई में इसका विस्तार इस प्रकार प्राप्त होता है–

''प्रथम मास में बिना विराम (एकान्तर) चतुर्थ-चतुर्थभक्त्त (एक-एक दिन का उपवास) तप:कर्म करता है, दिन में स्थान-कायोत्सर्ग-मुद्रा और उकड़ूं-आसन में बैठ सूर्य के सामने मुंह कर आतापन-भूमि में आतापना लेता है और रात्रि में वीरासन में बैठता है, निर्वस्त्र रहता है।

दूसरे मास में बिना विराम षष्ठ-षष्ठभक्त्त (दो-दो दिन का उपवास) तप:-कर्म करता है। दिन में स्थान–कायोत्सर्ग-मुद्रा और उकड़ूं-आसन में बैठ सूर्य के सामने मुंह कर आतापन-भूमि में आतापना लेता है और रात्रि में वीरासन में बैठता है, निर्वस्त्र रहता है।

इसी प्रकार तीसरे मास में अष्टम-अष्टमभक्त्त (तीन-तीन दिन-का उपवास), चौथे मास में दशम-दशमभक्त्त (चार-चार दिन का उपवास), पांचवें मास में द्वादश-द्वादशभक्त्त (पांच-पांच दिन का उपवास), छठे मास में चतुर्दश-चतुर्दशभक्त्त (छह-छह दिन का उपवास), सातवें मास में षोडश-षोडशभक्त्त (सात-सात दिन का उपवास), आठवें मास में अष्टदश-अष्टदशभक्त्त (आठ-आठ दिन का उपवास), नवें मास में बीसवां-बीसवांभक्त्त (नव-नव दिन का उपवास), दसवें मास में बाईसवां-बाईसवांभक्त (दश-दश दिन का उपवास), ग्यारहवें मास में चौबीसवां-चौबीसवांभक्त्त (ग्यारह-ग्यारह दिन का उपवास), बारहवें मास में छबीसवां-छबीसवांभक्त्त (बारह-बारह दिन का उपवास), तेरहवें मास में अठाईसवां-अठाईसवांभक्त्त (तेरह-तेरह दिन का उपवास), चौदहवें मास में तीसवां-तीसवांभक्त्त (चौदह-चौदह दिन का उपवास), पन्द्रहवें मास में बत्तीसवां-बत्तीसवांभक्त (पन्द्रह-पन्द्रह दिन का उपवास) और सोलहवें मास में बिना विराम चौंतीसवां-चौंतीसवांभक्त्त (सोलह-सोलह दिन का उपवास), तप:-कर्म करता है। दिन में स्थान–कायेत्सर्ग-मुद्रा और उकड़ूं-आसन में बैठ सूर्य के सामने मुंहकर आतापन-भूमि में आतापना लेता है और रात्रि में वीरासन में बैठता है, निर्वस्त्र रहता है।''

उपर्युक्त सूत्रानुवाद में प्रयुक्त कुछ पारिभाषिक शब्दों पर विमर्श किया जा रहा है–

बिना विराम

अनिक्षिप्त का अर्थ 'बिना विराम' है।

चतुर्थ

इसका अर्थ है उपवास। एक दिन में भोजन के दो भक्त (या वेला) माने जाते हैं। प्राचीन परम्परा के अनुसार उपवास करने वाला एक बार भोजन कर आहार का प्रत्याख्यान कर देता है। उपवास के दिन दो भक्त अनाहार रहते हैं। पारणा के दिन भोजन के समय उपवास पूरा किया जाता है। चौथे भक्त की सीमा तक आहार का त्याग होता है, इसलिए इसका पारिभाषिक नाम चतुर्थ है। आगम-साहित्य में उपवास के लिए प्राय: चतुर्थ का ही प्रयोग मिलता है। सम्बोधप्रकरण में इसके अनेक पर्यायवाची नाम मिलते हैं।

स्थान–कायोत्सर्ग-मुद्रा और उकड़ूं-आसन

स्थान का अर्थ है कायोत्सर्ग। वृत्तिकार ने स्थान का अर्थ आसन किया है। उत्कुटुक या उकड़ूं आसन का अर्थ है–दोनों पैरों को भूमि पर टिकाकर दोनों पुतों को भूमि से न छुआते हुए भूमि पर बैठना।

इसकी दूसरी परिभाषा है–एड़ी और पुतों को ऊंचा रखकर बैठना।

घेरण्डसंहिता में उत्कटासन का विवरण इस प्रकार है–चरणों के अंगूठों को भूमि में टेककर, दोनों एड़ियों को निरालम्ब कर, ऊपर को उठा दें। गुदा को एड़ियों पर रखें–इसे उत्कटासन कहते हैं।

आतापन-भूमि में आतापना लेता है

आतापना तैजस शक्ति या कुण्डलिनी के विकास की एक प्रकृष्ट साधना है। इसका प्रयोग जैन मुनि तथा अन्य तपस्वी भी करते थे। इस तप के लिए एक ऊंचा स्थान चुना जाता है, जहां से सूर्य का आतप लिया जा सके। यह स्थान पर्वत का शिखर या कोई भी ऊंचा टीला हो सकता है। आतापना सूर्य के सम्मुख खड़े होकर, दोनों भुजाओं को ऊंचा कर ली जाती थी। यह कायोत्सर्ग की खड़ी मुद्रा और उकड़ूं आदि आसनों में ली जाती थी। बृहत्कल्प भाष्य में आतापना के तीन प्रकार निर्दिष्ट हैं–उत्कृष्ट, मध्यम और जघन्य।

उत्कृष्ट–लेटकर ली जाने वाली।

मध्यम–बैठकर ली जाने वाली।

जघन्य–खड़े-खड़े ली जाने वाली।

उत्कृष्ट आतापना के तीन प्रकार हैं–

1. उत्कृष्ट उत्कृष्ट–ओंधे मुंह लेटकर ली जाने वाली।

2. उत्कृष्ट मध्यम–बाईं या दाईं करवट में लेटकर ली जाने वाली।

3. उत्कृष्ट जघन्य–सीधा लेटकर ली जाने वाली।

मध्यम आतापना के तीन प्रकार हैं–

4. मध्यम उत्कृष्ट–पर्यंकासन में ली जाने वाली।

5. मध्यम-मध्यम–अर्धपर्यंकासन में ली जाने वाली।

6. मध्यम जघन्य–उकड़ूं-आसन में ली जाने वाली।

जघन्य आतापना के भी तीन प्रकार हैं–

7. जघन्य उत्कृष्ट–हस्तिशुण्डिका में ली जाने वाली।

8. जघन्य मध्यम–एकपादिका में ली जाने वाली।

9. जघन्य जघन्य–समपादिका में ली जाने वाली।

आतापना में से प्राणिक ऊर्जा का संचय होता है। यह सूर्य के तेजस् अर्थात् सौर ऊर्जा (Solar energy) से प्राप्त होती है। सूर्य-रश्मि-चिकित्सा-पद्धति में सूर्य-किरणों का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए किया जाता है। मुनि और तपस्वी इनका प्रयोग प्राण-ऊर्जा के संवर्धन और चित्त की निर्मलता के लिए करते थे।

पर्यंकासन–बाएं पैर को दाएं ऊरु और जंघा की संधि पर तथा दाएं पैर को बाएं ऊरु और जंघा की संधि पर रखना। पर्यंकासन और पद्मासन को एक माना जाता है। घेरण्डसंहिता के अनुसार बद्धपद्मासन ही पद्मासन है। आप्टे के अनुसार पर्यंकासन और वीरासन एक हैं।

अर्धपर्यंकासन–बाएं या दाएं किसी एक पैर को पद्मासन की मुद्रा में रखना।

हस्तिशुण्डिकासन–हस्तिशुण्डिकासन की दो मुद्राएं प्राप्त होती हैं–

1. पुतों के सहारे बैठकर क्रमश: एक-एक पैर को ऊपर उठाकर अधर में रखना।

2. सीधे खड़े रहकर शिर को घुटनों की ओर नीचे लाना तथा दोनों हाथ जोड़कर हाथी की सूण्ड की भांति दोनों पैरों के बीच से ले जाना।7

एकपादिक–सीधे खड़े होकर गर्दन, पृष्ठवंश और पैर तक का सारा शरीर सीधा और समरेखा में रखकर एक पैर को उठाकर सीधा फैलाना।

समपादिका–सीधे खड़े रहकर गर्दन, पृष्ठवंश और पैर तक का सारा शरीर सीधा और समरेखा में रखकर दोनों पैरों को सटाकर रखना।

वीरासन

प्रथम परिभाषा–कुर्सी पर बैठकर उसे निकाल देने पर जो मुद्रा बनती है उसे वीरासन कहते हैं।

दूसरी परिभाषा–बद्धपद्मासन की तरह दोनों पैरों को रखकर, हाथों को पद्मासन की तरह रखना।

तीसरी परिभाषा–दाएं पैर के घुटने को उठाकर पैर भूमि पर रखा जाता है। बाएं पैर की अंगुलियों को भूमि पर टिकाकर, एड़ी ऊंची कर, उस पर गुदा रखकर बैठा जाता है। घुटना आड़ा रखा जाता है। मुट्ठी बांधकर हाथ घुटनों पर सीधे रखे जाते हैं। सीना उठाकर सामने देखा जाता है।

घेरण्डसंहिता में भी प्राय: यही मुद्रा मिलती है। आप्टे ने वीरासन के विषय में वशिष्ठ का मत उद्धृत किया है।

फल–उकड़ूं-आसन का प्रभाव वीर्य-ग्रन्थियों पर पड़ता है और यह ब्रह्मचर्य की साधना में बहुत फलदायी है। वीरासन से धैर्य, सन्तुलन और कष्ट-सहिष्णुता का विकास होता है।

वीरासन की विधि–दाएं पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी मलद्वार पर नीचे आ जाए इस प्रकार रखें। बायें पैर को घुटने से मोड़कर एड़ी दायें पैर के पंजे के पास रहे इस प्रकार रखें। रेचक करते-करते बायें हाथ को बाईं साथल पर उस प्रकार रखें जिससे कोहनी का भाग थोड़ा ही दूर रहे। फिर दायें हाथ के पंजे से बायें हाथ के पहुंचे को पकड़ें।

वीरासन का प्रभाव–वीरासन का यह दूसरा प्रकार है। इस आसन में बैठकर नादानुसन्धान किया जाता है।

इस आसन के अभ्यास से शौर्य प्रकट होता है। जठरास्‍नि प्रदीप्त होती है। स्फूर्ति और उत्साह पैदा होता है।

इस तपस्या में सोलह मास का समय लगता है। इसमें तपस्या का कालमान 13 महीने और 17 दिनों का होता है। आहार का कालमान 73 दिन का होता है। देखें तालिका–

सूत्र 9

12. परिनिर्वाण हेतुक कायोत्सर्ग (परिनिव्वाणवत्तियं काउस्सग्गं )

भगवती वृत्ति में परिनिर्वाण का अर्थ किया गया है–मरण। मुनि के परिनिर्वाण होने पर कायोत्सर्ग करने का विधान मिलता है।

प्रस्तुत सूत्र में परिनिर्वाण हेतुक कायोत्सर्ग का उल्लेख है किन्तु जाली अनगार के शव का व्युत्सर्ग किस विधि से किया गया इसका कोई उल्लेख नहीं है। प्राचीन जैन ग्रन्थों में कालगत निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों के शरीर-व्युत्सर्ग संबंधी विस्तृत व महत्त्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध है। ठाणं, 6/3 में छह बातों का निर्देश दिया गया है–

1. मृतक को उपाश्रय से बाहर लाकर रखना।

किसी साधु के कालगत हो जाने पर कुछेक विधियों का पालन कर उसे उपाश्रय से बाहर लाकर परिस्थापित कर देना।

2. मृतक को उपाश्रय से बहिर्भाग से बस्ती के बाहर ले जाना–साधु की उपस्थिति में मृतक का वहन साधु को ही करना चाहिए। इसकी विधि निम्‍न विवरण में द्रष्टव्य है।

3. उपेक्षा–वृत्तिकार ने यहां उपेक्षा के दो प्रकारों की सूचना दी है–

(क) व्यापार की उपेक्षा।

(ख) अव्यापार की उपेक्षा।

उन्होंने प्रसंगवश उपेक्षा के अर्थ भी भिन्न-भिन्न किए हैं। व्यापार उपेक्षा में उपेक्षा का अर्थ प्रवृत्ति और अव्यापार उपेक्षा में उपेक्षा का अर्थ उदासीन भाव किया है।

(क) व्यापार की उपेक्षा का अर्थ है–मृतक विषयक छेदन, बंधन आदि क्रियाएं जो परंपरा से प्रसिद्ध हैं, उनमें प्रवृत्त होना।

(ख) अव्यापार की उपेक्षा का अर्थ है–मृतक के संबंधियों द्वारा किए जाने वाले सत्कार की उपेक्षा करना–उसमें उदासीन रहना। यह अर्थ बहुत ही संक्षिप्त है। वृत्तिकार के समय में ये बंधन और छेदन की परंपराएं प्रचलित रही हों, किन्तु आज इन परंपराओं का प्रचलन नहीं है, अत: इनका हार्द समझ पाना अत्यन्त कठिन है। इन परंपराओं का विस्तृत उल्लेख बृहत्कल्प-भाष्य तथा व्यवहारभाष्य में प्राप्त है। उनके संदर्भ में 'उपेक्षा' का अर्थ स्पष्ट हो जाता है।

बृहत्कल्पभाष्य में इस प्रसंग में आए हुए बंधन और छेदन का अर्थ इस प्रकार है–

बंधन–मृतक के दोनों पैरों के दोनों अंगूठे तथा दोनों हाथों के दोनों अंगूठे–चारों अंगूठों को रस्सी से बांधना तथा मुखवस्त्रिका से मुंह को ढंकना।

छेदन–मृतक के अक्षत देह में अंगुली के बीच के पर्व का कुछ छेदन करना।

व्यापार उपेक्षा का यह विस्तृत अर्थ है। अव्यापार उपेक्षा का तात्पर्य स्पष्ट नहीं है। भाष्यों में भी उसका कोई विवरण प्राप्त नहीं है। प्राचीन काल में मृतक मुनि के संबंधी किस प्रकार से मृतक मुनि का सत्कार करते थे, यह ज्ञात नहीं है।

किन्तु यह संभव है कि अपने संबंधी मुनि के कालगत होने पर गृहस्थ मरण-महोत्सव आदि मनाते हों, मृतक के शरीर पर सुगंधित द्रव्य आदि चढ़ाते हों तथा पूर्ण साज-सज्जा से शव-यात्रा निकालते हों।

4. शव के पास रात्रिजागरण–प्राचीन विधि के अनुसार जो मुनि निद्राजयी उपायकुशल, महापराक्रमी, धैर्यसंपन्न, कृतकरण (उस विधि के ज्ञाता), अप्रमादी और अभीरु होते थे, वे ही मृतक के पास बैठकर रात्रिजागरण करते थे।

रात्रि में वे मुनि परस्पर धर्मकथा करते अथवा उपस्थित श्रावकों को धर्मचर्चा सुनाते अथवा स्वयं सूत्र या धार्मिक आख्यानक का स्वाध्याय मधुर और उच्चस्वर से करते थे। वृत्तिकार ने यहां दो पाठान्तरों की सूचना दी है–'भयमाणा और अवसामेमाणा।' ये पाठान्तर बहुत महत्त्वपूर्ण हैं। इनके पीछे एक पुष्ट परंपरा का संकेत है।

शव के पास रात्रिजागरण करने वाला भयभीत न हो। वह अत्यन्त अभय और धैर्यशाली हो तथा उपरोक्त गुणों से युक्त हो।

दूसरा पाठान्तर है–'अवसामेमाणा'। इसका अर्थ है–उपशमन करनेवाला। इसके पीछे रही अर्थ-परंपरा इस प्रकार है–

शव का परिष्ठापन करने के बाद यदि वह व्यन्तराधिष्ठित होकर दो-तीन बार उपाश्रय में आ जाए तो मुनियों को अपने-अपने तपोयोग की वृद्धि करनी चाहिए। इस प्रकार योग-परि वृद्धि करने पर भी वह व्यन्तराधिष्ठित मृतक वहां आए तो मुनि अपने बाएं हाथ में मूत्र लेकर उसका सिंचन करे और कहे–'अरे, गुह्यक! सचेत हो, सचेत हो। मूढ़ मत हो, प्रमाद मत कर।'

इतना करने पर भी वह गुह्यक एक, दो या उपस्थित सभी श्रमणों के नाम बताए तो उन-उन नाम वाले साधुओं को लुंचन करा लेना चाहिए और पांच दिन का उपवास करना चाहिए। जो इतना तप न कर सकें, वे एक, दो, तीन, चार उपवास करें। यह भी न करने पर गण से अलग होकर विहरण करें। उस उपद्रव के निवारण के लिए अजितनाथ और शांतिनाथ का स्तवन करें। यह उपशमन की विधि है।

5. मृतक के संबंधियों को जताना–यह विधि रही है कि जो मुनि कालगत हुआ है और उसके ज्ञातिजन उस नगर में हैं तो उनको उसकी मृत्यु की सूचना देनी चाहिए। अन्यथा वे ऐसा कहते हैं कि हमें बिना पूछे ही अपने शव का परिष्ठापन कैसे कर दिया? वे कलह आदि उत्पन्न कर सकते हैं।

6. विसर्जित करने के लिए मौन भाव से जाना–

निर्हरण के लिए जाने वाले को किसी से बातचीत नहीं करनी चाहिए। इधर-उधर दृष्टि-विक्षेप भी नहीं करना चाहिए।

कालगत मुनि की निर्हरण क्रिया की विधि का विस्तृत उल्लेख बृहत्कल्पभाष्य, व्यवहारभाष्य और आवश्यक-चूर्णि में मिलता है। बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार उसका विवरण इस प्रकार है–

मुनि के शव को ले जाने के लिए वहनकाष्ठ और महास्थंडिल (जहां मृतक को परिष्ठापित किया जाता है) का निरीक्षण करना चाहिए। तीन स्थंडिलों का निरीक्षण आवश्यक होता है–

1. गांव के नजदीक, 2. गांव के बीच में, 3. गांव से दूर।

इन तीनों की अपेक्षा इसलिए कि एक के अव्यवहार्य होने पर दूसरा स्थंडित काम में आ सके। संभव है, देखे हुए स्थंडिल को खेत के रूप में परिवर्तित कर दिया गया हो, अथवा उस क्षेत्र में पानी का जमाव हो गया हो, अथवा वहां हरियाली हो गई हो, अथवा वहां त्रस प्राणियों का उद्भव हो गया हो अथवा वहां नया गांव बसा दिया हो अथवा वहां किसी सार्थ ने अपना पड़ाव डाल दिया हो–इन सब संभावनाओं के कारण तीन स्थंडिल अपेक्षित होते हैं। एक के अवरुद्ध होने पर दूसरे और दूसरे के अवरुद्ध होने पर तीसरे स्थंडिल को काम में लेना चाहिए। मृतक को ढाई हाथ लम्बे सफेद और सुगंधित वस्त्र से ढंकना चाहिए। उसके नीचे भी वैसा ही एक वस्त्र बिछाना चाहिए। तत्पश्‍चात् उसको उन वस्त्रों सहित एक डोरी से बांधकर, उस डोरी को ढंकने कि लिए तीसरा अति उज्ज्वल वस्त्र ऊपर डाल देना चाहिए। सामान्यत: तीन वस्त्रों का उपयोग अवश्य होना चाहिए और आवश्यकतावश अधिक वस्त्रों का भी उपयोग किया जा सकता है। शव को मलिन वस्त्रों से ढंकने से प्रवचन की अवज्ञा होती है। लोग कहने लगते हैं–'अरे! ये साधु मरने पर भी शोभा प्राप्त नहीं करते।' मलिन वस्त्रों के कारण दो दोष उत्पन्न होते हैं–एक तो जो व्यक्ति उस सम्प्रदाय में सम्यक्त्व ग्रहण करना चाहते हैं, उनका मन उससे हट जाता है और जो व्यक्ति उस संघ में प्रव्रजित होना चाहते हैं, वे भी उससे दूर हो जाते हैं। अत: शव को अत्यन्त शुक्ल और सुन्दर वस्त्रों से ढंकना चाहिए। जब भी साधु कालगत हुआ हो उसे उसी समय निकालना चाहिए, फिर चाहे रात हो दिन। लेकिन रात्रि में विशेष हिम गिरता हो, चोरों या हिंसक जानवरों का भय हो, नगर के द्वार बन्द हों, मृतक महाजनों द्वारा ज्ञात हो अथवा किसी ग्राम की ऐसी व्यवस्था हो कि वहां रात्रि में शव को बाहर नहीं ले जाया जाता, मृतक के संबंधियों ने पहले से ऐसा कहा हो कि हमको पूछे बिना मृतक को न ले जाया जाए अथवा मृतक मुनि प्रसिद्ध आचार्य अथवा लम्बे समय तक अनशन का पालन कर कालगत हुआ हो, अथवा मास-मास की तपस्या करने वाला महान् तपस्वी हो तो शव को रात्रि के समय नहीं ले जाना चाहिए।

इसी प्रकार यदि सफेद कपड़ों का अभाव हो, अथवा राजा अपने अन्त:पुर के साथ तथा पुरस्वामी नगर में प्रवेश कर रहा हो अथवा वह भट, भोजिक आदि के विशाल समूह के साथ नगर के बाहर जा रहा हो, उस समय नगर के द्वार लोगों से आकीर्ण रहते हैं, अत: शव को दिन में नहीं ले जाना चाहिए। रात्रि में उसका निर्हरण करना चाहिए।

साधु को कालगत होते ही, जब तक कि वायु से सारा शरीर अकड़ न जाए, उसके हाथ और पैरों को एकदम सीधे लम्बे फैला दें, और मुंह तथा आंखों के पुटों को बंद कर दें।

साधु के शव को देखकर मुनि विषाद न करें किन्तु उसका विधि से व्युत्सर्जन करे। वहां यदि आचार्य हों तो वे सारी विधि का निर्वाह करें। उनके अभाव में गीतार्थं मुनि, उसके अभाव में अगीतार्थ मुनि जिसको मृतक की विधि का पूर्व अनुभव हो, उसके अभाव में धैर्य आदि गुणों से सम्पन्न मुनि से सारी विधि कराई जाए। किन्तु शोक से या भय से विधि में प्रमाद न करे।

शव के पास बैठे मुनि रात्रि जागरण करें जो निद्राजयी, उपायकुशल, शक्तिसम्पन्न, धैर्यशाली, कृतकरण, अप्रमादी तथा अभीरु हों। शव के पास बैठकर वे उच्च स्वर से धर्मकथा करें।

मृतक के हाथ और पैरों के अंगूठों को रस्सी से बांधकर उसके मुंह को मुखवस्त्रिका से ढंक दें तथा मृतक के अक्षत देह में उसकी अंगुली को मध्य से छेद डालें फिर यदि शरीर में कोई व्यन्तर या प्रत्यनीक देवता प्रवेश कर दे तो बाएं हाथ में मूत्र लेकर मृतक के शरीर का सिंचन करते हुए ऐसा कहे–हे गुह्यक! सचेत हो, सचेत हो। मूढ़ मत बन, प्रमाद मत कर, संस्तारक से मत उठ।

उस समय उस मृत कलेवर में प्रवेश कर कोई दूसरा अपने विकराल रूप से डराए, अट्टहास करे, अथवा भंयकर शब्द करे तो भी उपस्थित मुनि उससे भयभीत न हों और विधि से शव का व्युत्सर्ग करें।

शव के परिष्ठापन के लिए नैऋत कोण सबसे श्रेष्ठ है। उसके अभाव में दक्षिण दिशा, उसके अभाव में पश्‍चिम, उसके अभाव में आग्नेयी (दक्षिण-पूर्व), उसके अभाव में वायवी (पश्‍चिम-उत्तर), उसके अभाव में पूर्व, उसके अभाव में उत्तर-पूर्व दिशा का उपयोग करे।

इन दिशाओं में परिष्ठापन करने से अनेक हानि-लाभ होते हैं।

नैऋत में परिष्ठापन करने से अन्न-पान और वस्त्र का प्रचुर लाभ होता है और समूचे संघ में समाधि होती है। दक्षिण में परिष्ठापन करने से अन्न-पान का अभाव होता है, पश्‍चिम में करने से उपकरणों का अलाभ होता है, आग्नेयी में करने से साधुओं में परस्पर तू-तू, मैं-मैं होती है, वायवी में करने से साधुओं में परस्पर तथा गृहस्थ और अन्य तीर्थिकों के साथ कलह बढ़ता है, पूर्व में करने से गण-भेद और चारित्र-भेद होता है, उत्तर में करने से रोग बढ़ता है और उत्तर-पूर्व में करने से दूसरा कोई साधु (निकट काल में) मृत्यु को प्राप्त होता है।

शव को परिष्ठापन के लिए ले जाते समय एक मुनि पात्र में शुद्ध पानक ले तथा उसमें चार अंगुल प्रमाण समान रूप से काटे हुए कुश लेकर, पीछे मुड़कर न देखते हुए, स्थंडिल की ओर गमन करे। यदि उस समय दर्भ प्राप्त न हो तो उसके स्थान पर चूर्ण अथवा केशर का उपयोग किया जा सकता है। यदि वहां कोई गृहस्थ हो तो शव को वहां रखकर हाथ-पैर धोएं तथा अन्यान्य विधियों का भी पालन करें, जिससे कि प्रवचन का उड्डाह न हो।

शव को उपाश्रय से निकालते समय या उसका परिष्ठापन करते समय उसका शिर गांव की ओर करे। गांव की ओर पैर रखने से अमंगल समझा जाता है।

स्थंडिल भूमि में पहुंचकर एक मुनि उस कुश से संस्तारक तैयार करे। वह संस्तारक सर्वत्र होना चाहिए, ऊंचा-नीचा नहीं होना चाहिए। यदि कुश न मिले तो चूर्ण या नागकेशर के द्वारा अव्यवच्छिन्न रूप से ककार और उसके नीचे तकार बनाए। चूर्ण या नागकेशर के अभाव में किसी प्रलेप आदि के द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है। यह विधि संपन्न कर शव को उस पर परिष्ठापित कर और उसके पास रजोहरण, मुखवस्त्रिका और चोलपट्टक रखने चाहिए। इन यथाजात चिन्हों के न रखने से कालगत साधू मिथ्यात्व को प्राप्त हो सकता है तथा चिन्हों के अभाव में राजा के पास जाकर कोई शिकायत कर सकता है कि एक मृत शव पड़ा है–यह सुनकर राजा कुपित होकर, आसपास के दो-तीन गांवों का उच्छेद भी कर सकता है।

स्थंडिल भूमि में मृतक का व्युत्सर्जन कर मुनि वहीं कायोत्सर्ग न करे किन्तु उपाश्रय में आकर आचार्य के पास, परिष्ठापन में कोई अविधि हुई हो तो उसकी आलोचना करे।

यदि कालगत मुनि के शरीर में यक्ष प्रविष्ट हो जाए और शव उठ खड़ा हो तो मुनियों को इस विधि का पालन करना चाहिए–यदि शव उपाश्रय में ही उठ जाए तो उपाश्रय को छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार वह यदि मोहल्ले में उठे तो मोहल्ले को, गली में उठे तो गली को, गांव के बीच में उठे तो ग्रामार्द्ध को, ग्रामद्वार में उठे तो गांव को, गांव और उद्यान के बीच में उठे तो मंडल को, उद्यान में उठे तो देशखंड को, उद्यान और स्वाध्याय भूमि के बीच उठे तो देश को तथा स्वाध्याय भूमि में उठे तो राज्य को छोड़ देना चाहिए।

शव का परिष्ठापन कर गीतार्थ मुनि एक ओर ठहर कर मुहूर्त मात्र प्रतीक्षा करे कि कहीं कालगत मुनि पुन: उठ न जाए।

परिष्ठापन करने के बाद शव के उठ जाने पर मुनि को क्या करना चाहिए–इस विधि के निदर्शन में बृहत्कल्पभाष्य में टीकाकार वृद्धसंप्रदाय का उल्लेख करते हुए बताते हैं कि–

स्वाध्याय भूमि में शव का परिष्ठापन करने पर यदि वह किसी कारणवश उठे और वहीं पुन: गिर जाए तो मुनि को उपाश्रय छोड़ देना चाहिए। यदि वह उठा हुआ शव स्वाध्याय-भूमि और उद्यान के बीच में गिरे तो निवेसन (मोहल्ले) का त्याग कर दे। यदि उद्यान में गिरे तो उस गृहपंक्ति (साही) को छोड़ दे। यदि उद्यान और गांव के बीच गिरे तो ग्रामार्द्ध को छोड़ दे। यदि गांव के द्वार पर गिरे तो गांव को, गांव के मध्य गिरे तो मंडल को, गृहपंक्ति के बीच गिरे तो देशखंड को, निवेसन में गिरे तो देश को और वसति में गिरे तो राज्य को छोड़ दे।

मृतक साधु के उच्चारपात्र, प्रस्रवणपात्र और श्‍लेष्मपात्र तथा सभी प्रकार के संस्तारकों का परिष्ठापन कर देना चाहिए और यदि कोई बीमार मुनि हो तो उसके लिए इनका उपयोग भी किया जा सकता है।

यदि मुनि महामारी आदि किसी छूत की बीमारी से मरा हो तो, जिस संस्तारक से उसे ले लिया जाए, उसके टुकड़े-टुकड़े कर परिष्ठापन कर दें। इसी प्रकार उसके अन्य उपकरण, जो उसके शरीर छुए गए हों, उनका भी परिष्ठापन कर दें।

यदि साधु की मृत्यु महामारी आदि से न होकर, स्वाभाविक रूप से हुई हो तो मुहूर्त मात्र उसके शव को उपाश्रय में ही रखें। गांव के बाहर परिष्ठापित शव को देखने के लिए निमित्तज्ञ मुनि दूसरे दिन जाएं और शुभ-अशुभ का निर्णय करें।

जिस दिशा में मृतक का शरीर श्रृंगाल आदि के द्वारा आकर्षित होता है उस दिशा में सुभिक्ष होता है और उस ओर विहार भी सुखपूर्वक हो सकता है। जितने दिन तक वह कलेवर जिस दिशा में अक्षतरूप से स्थित होता है, उस दिशा में उतने ही वर्षों तक सुभिक्ष होता है तथा पर-चक्र के उपद्रवों का अभाव रहता है। इससे विपरीत यदि उसका शरीर क्षत हो जाता है तो उस दिशा में दुर्भिक्ष तथा उपद्रव उत्पन्न होते हैं। यदि वह मृतक शरीर सीधा रहता है तो सर्वत्र सुभिक्ष और सुखविहार होता है। यह निमित्त-बोध केवल तपस्वी, आचार्य तथा लम्बे समय के अनशन से कालगत होनेवाले, मुनियों से ही प्राप्त होता है। सामान्य मुनियों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है।

यदि साधु रात्रि में कालगत हुआ हो तो वहनकाष्ठ की आज्ञा लेने के लिए शय्यातर को जगाए। किन्तु यदि एक ही मुनि शव को उठाकर ले जाने में समर्थ हो तो वहनकाष्ठ की कोई आवश्यकता नहीं रहती। अन्यथा दो, तीन, चार मुनि वहनकाष्ठ से मृतक को ले जाकर पुन: उस वहनकाष्ठ को यथास्थान लाकर रख दे।

व्यवहारभाष्य में स्थंडिल के विषय में जानकारी देते हुए लिखा है कि शिलातल या शिलातल जैसा भूमिभाग प्रशस्त स्थंडिल है। अथवा जिस स्थान में गायें बैठती हों, बकरी आदि रहती हों, जो स्थान दग्ध हो, जिस वृक्ष-समूह के नीचे बड़े-बड़े सार्थ विश्राम करते हों, वैसे स्थान स्थंडिल के योग्य होते हैं।

कहीं-कहीं बहुत समय से आचीर्ण कुछ परंपराएं होती हैं। कुछ गांव या नगरों में ऐसी मर्यादा होती है कि अमुक प्रदेश में ही मृतक का दाह-संस्कार होना चाहिए। कहीं वर्षा ऋतु में नदी के प्रवाह से स्थंडिल-प्रदेश बह जाता है, वहां स्थंडिल-प्रदेश की सुविधा नहीं होती। आनंदपुर में उत्तरदिशा में ही मृत मुनियों का परिष्ठापन किया जाता है।

इन सभी स्थानों में उस-उस मर्यादा का पालन करने में भी विधि का अपक्रमण नहीं होता। किसी गांव में सारा क्षेत्र यदि खेतों में विभक्त कर दिया गया, और वहां खेतों की सीमा में परिष्ठापन की आज्ञा न मिले तो मुनि शव को राजपथ में अथवा दो गांवों के बीच की सीमा में परिष्ठापित करे। यदि इन स्थानों का अभाव हो तो सामान्य श्मशान में मृतक को ले जाए। और यदि वहां श्मशान पालक द्वार पर ही शव को रोक ले और अपना मकरफ मांगे तो वहां से हटकर ऐसे श्मशान में जाए, जहां अनाथ व्यक्तियों का दाह-संस्कार होता हो। यदि ऐसा स्थान न मिले तो पुन: नगर के उसी श्मशान में जाए और श्मशान-पालक को उपदेश द्वारा समझाए। यदि वह न माने तो उसे मृतक के वस्त्र देकर शान्त करे। फिर भी यदि वह प्रवेश का निषेध करे तो नए वस्त्र लाने के लिए गांव में जाए। नए वस्त्र न मिलने पर राजा के पास जाकर यह शिकायत करे कि आपका श्मशानपालक मुनि का दाह-संस्कार करने नहीं देता। हम अकिंचन हैं। उसे कर कैसे दें? यदि राजा कहे कि श्मशानपालक अपने कर्त्तव्य में स्वतंत्र है। वह जैसा कहे वैसा आप करें, तो मुनि अस्थंडिल हरितकाय आदि के ऊपर धर्मास्तिकाय की कल्पना कर मृतक के शरीर का परिष्ठापन कर दे।

साधु यदि विद्यमान हों तो शव को साधु ही ले जाएं। उनके न होने पर मृतक को गृहस्थ ले जाएं अथवा बैलगाड़ी द्वारा उसे श्मशान तक पहुंचाएं अथवा मल्लों के द्वारा वह कार्य सम्पन्न कराएं। यदि पाण–चांडाल आदि शव को उठाते हैं तो प्रवचन का उड्डाह होता है।

यदि एकाकी साधु मृतक को वहन करने में असमर्थ हो तो गांव में दूसरे संविग्न असांभोगिक मुनि हों तो उनकी सहायता ले। उनके अभाव में पार्श्‍वस्थ मुनियों का या सारूपिक या सिद्धपुत्र या श्रावकों का सहयोग ले। यदि ये न मिलें तो स्त्रियों की सहायता ले। इनका योग न मिलने पर मल्लगण, हस्तिपालगण, कुंभकारगण से सहयोग ले। यदि यह भी संभव न हो तो भोजिक (ग्राम-महत्तर, ग्रामपंच) से सहयोग मांगे। उसके निषेध करने पर संवर (कचरा उठाने वाले), नख-शोधक, स्‍नानकारक और क्षालप्रक्षालकों से सहयोग ले। यदि वे बिना मूल्य मृतक को ढोने से इन्कार करें तो उन्हें वस्त्रों से संतुष्ट कर अपना कार्य संपन्न कराएं।

इस प्रकार परिष्ठापन विधि को सम्पन्न कर मुनि कालगत साधु के उपकरण ले आचार्य के पास आए और उन्हें सारी चीज सौंप दें। आचार्य उन चीजों को देखकर पुन: उसी मुनि को दें तब मुनि 'मस्तकेन वंदे' इस प्रकार कहता हुआ आचार्य के वचन को स्वीकार करे।

मुनि शव को जिस मार्ग से ले जाए उसी मार्ग से लौटकर न आए किन्तु दूसरा मार्ग ले। स्थंडिल भूमि में अविधि परिष्ठापन का कायोत्सर्ग न करे किन्तु गुरु के पास आकर कायोत्सर्ग करे। स्वाध्याय और तप की मार्गणा करे। शव का परिष्ठापन कर लौटते समय प्रदक्षिणा न दे। मृतक के उच्चार आदि के पात्रों का विसर्जन करे। दूसरे दिन यह जानने के लिए शव को देखने जाए कि उसकी गति शुभ हुई है या अशुभ तथा शव के लक्षण कैसे हैं?

'कप्पो' में भी दिवंगत मुनि के शरीर-व्युत्सर्ग की विधि निर्दिष्ट है।

13. आचार भाण्ड (आयारभंडए )

प्रस्तुत सूत्र में साध्वाचार के उपयोग में आने वाले धर्मोपकरण की चर्चा है। जाली अनगार के दिवंगत होने के पश्‍चात् स्थविर साधु जाली अनगार के उपयोग में आने वाले धर्मोपकरणों को भगवान के सम्मुख प्रस्तुत करते हैं।

सूत्र 13

14. आयुक्षय, भवक्षय, स्थितिक्षय (आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं)

ठाणं में आयुबन्ध के छह प्रकार बताए गए हैं–जाति, गति, स्थिति, अवगाहना, प्रदेश और अनुभाग।

आयुष्य का बंध छह प्रकार का होता है–

1. जातिनामनिषिक्तायु,

2. गतिनामनिषिक्तायु,

3. स्थितिनामनिषिक्तायु,

4. अवगाहनानामनिषिक्तायु,

5. प्रदेशनामनिषिक्तायु,

6. अनुभागनामनिषिक्तायु।

आयुष्य के प्रदेश (परमाणु स्कन्ध) क्षीण हो जाते हैं उस अवस्था का नाम 'आयु क्षय' है। ठाणं के अनुसार इसे 'प्रदेश आयु क्षय' कहा जा सकता है।

'भवक्षय' का अर्थ है किसी एक गति या जाति के अनुबन्ध की समाप्ति। 'भव' शब्द में गति और जाति दोनों का समावेश किया जा सकता है।

'स्थिति क्षय' का अर्थ है–काल मर्यादा। आयुष्य बन्ध के साथ इनका बन्ध होता है और आयुष्य के प्रदेशों की समाप्ति के साथ ये सब समाप्त हो जाते हैं।

2-10 अज्झयणाणि : अध्ययन 2-10

मूल पाठ

मयालिपभिति-पदं

15. एवं सेसाणि वि नवण्हं भाणियव्वं, नवरं–सत्त धारिणिसुआ, वेहल्लवेहायसा चेल्लणाए, अभए नंदाए। सव्वेसिं सेणिओ पिया। आइल्लाणं पंचण्हं सोलस वासाइं सामण्णपरियाओ। तिण्हं बारस वासाइं। दोण्हं पंच वासाइं। आइल्लाणं पंचण्हं आणुपुव्वीए उववाओ विजए वेजयंते जयंते अपराजिए सव्वट्ठसिद्धे। 'दीहदंते सव्वट्ठसिद्धे' उक्कमेणं सेसा। अभओ विजए। सेसं जहा पढमे।।

हिन्दी अनुवाद

मयाली प्रभृति-पद

15. इसी प्रकार जाली की भांति शेष नौ राजकुमारों का जीवन वृत्त वक्तव्य है; इतना विशेष है–जाली सहित सात धारिणी के पुत्र थे, वेहल्ल और वेहायस चेलना के पुत्र तथा अभयकुमार नन्दा का पुत्र था। श्रेणिक सबका पिता था। प्रथम पांच का श्रमण पर्याय सोलह वर्ष। तीन का बारह वर्ष और दो का पांच वर्ष। प्रथम पांच का उपपात क्रमश: जालि का विजय, मयालि का वैजयन्त, उपजालि का जयन्त, पुरुषसेन का अपराजित और वारिसेन का सर्वार्थसिद्ध में हुआ। दीर्घदन्त सर्वार्थसिद्ध में उपपन्न हुआ। शेष उत्क्रम1 से। अभय विजय में उपपन्न हुआ। शेष वर्णन प्रथम अध्ययन की भांति वक्तव्य है।

निक्खेव-पदं

16. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं पढमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

16. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

टिप्पण (अध्ययन 2-10)

सूत्र 15

1. शेष उत्क्रम से (उक्कमेणं सेसा)

दो शब्द हैं–अनुक्रम और उत्क्रम।

अनुक्रम–नीचे से ऊपर की ओर क्रमश: चढ़ना।

उत्क्रम–ऊपर से नीचे की ओर क्रमश: उतरना।

♦

दोच्चो वग्गो : द्वितीय वर्ग

02

दोच्चो वग्गो : द्वितीय वर्ग

आमुख

द्वितीय वर्ग के अन्तर्गत 1 से 13 अध्ययनों का संयुक्त रूप से प्रतिपादन किया गया है। इन अध्ययनों में श्रेणिक तथा महारानी धारिणी के 13 आत्मजों का संक्षिप्त जीवन-दर्शन प्रतिपादित है। तेरह ही राजकुमार भगवान महावीर से प्रव्रज्या ग्रहण करते हैं। सोलह वर्ष तक श्रमण-पर्याय की अनुपालना कर सभी राजकुमार अनुत्तर-विमानों में उपपन्न होते हैं।

दोच्चो वग्गो : द्वितीय वर्ग

१-१३ अज्झयणाणि : अध्ययन १-१३

मूल पाठ

उक्खेवं-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं पढमस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! वग्गस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है, तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने दूसरे वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खुल जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं दोच्चस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा–

2. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के दूसरे वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे–

संगहणी-गाहा

1. दीहसेणे 2. महासेणे, 3. 'लट्ठदंते य 4. गूढदंते य' 5. सुद्धदंते य। 6. हल्ले 7. दुमे 8. दुमसेणे, 9. महादुमसेणे य आहिए।।1।। 10. सीहे य 11. सीहसेणे य, 12. महासीहसेणे य आहिए। 13. पुण्णसेणे य बोधव्वे, तेरसमे होइ अज्झयणे।।2।।

संग्रहणी-गाथा

1. दीर्घसेन 2. महासेन 3. लष्टदन्त 4. गूढदन्त 5. शुद्धदन्त 6. हल्ल 7. द्रुम 8. द्रुमसेन 9. महाद्रुमसेन 10. सिंह 11. सिंहसेन 12. महासिंहसेन 13. पुण्यसेन।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं दोच्चस्स वग्गस्स तेरस अज्झयणा पण्णत्ता, दोच्चस्स णं भंते! वग्गस्स पढमज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के दूसरे वर्ग के तेरह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने दूसरे वर्ग के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

दीहसेणादि-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। धारिणी देवी। सीहो सुमिणे। जहा जाली तहा–जम्मं बालत्तणं कलाओ, नवरं दीहसेणो कुमारो सव्वेव वत्तव्वया जहा जालिस्स जाव अंतं काहिइ।।

दीर्घसेन आदि-पद

4. जम्बू! उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। गुणशिलक चैत्य। श्रेणिक राजा। धारिणी देवी। सिंह का स्वप्‍न। जालि की भांति जन्म, बाल्य और कला ग्रहण की वक्तव्यता। इतना विशेष हैं–दीर्घसेन कुमार की सारी वक्तव्यता जालिकुमार की भांति वक्तव्य हैं। यावत् वह अन्त करेगा।

5. एवं तेरस वि रायगिहे नयरे। सेणिओ पिया। धारिणी माया। तेरसण्ह वि सोलस वासा परियाओ। आणुपुव्वीए विजए दोण्णि, वेजयंते दोण्णि, जयंते दोण्णि, अपराजिए दोण्णि, सेसा महादुमसेणमादी पंच सव्वट्ठसिद्धे।।

5. इस प्रकार तेरह ही कुमार राजगृह नगर के थे। श्रेणिक पिता और माता धारिणी थी। तेरह ही कुमारों का श्रमण-पर्याय सोलह वर्ष का था। क्रमश: दो विजय में, दो वैजयन्त में, दो जयन्त में, दो अपराजित में और शेष महाद्रुमसेन आदि पांच सर्वार्थसिद्ध विमान में उपपन्न हुए।

निक्खेव-पदं

6. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं दोच्चस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। मासियाए संलेहणाए दोसु वि वग्गेसु।।

निक्षेप-पद

6. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोप-पातिकदशा के दूसरे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। दोनों ही वर्गों में एक-एक मास की संलेखना।1

टिप्पण (अध्ययन 1-13)

सूत्र 6

1. संलेखना (संलेहणाए)

संलेखणा का सामान्य अर्थ है अनशन की पूर्व तैयारी। जैन आगम साहित्य में प्राय: अनशन के पूर्व संलेखना की आराधना का निर्देश है। इसका पारिभाषिक अर्थ इस प्रकार है–

शरीर और कषायों का भलीभांति लेखन करना, कृश करना संलेखना है अर्थात् शरीर और कषाय को पुष्ट करने वाले कारणों को उत्तरोत्तर क्षीण करते हुए काय और कषाय को सम्यक् प्रकार से कृश करने का नाम संलेखना है।

सामान्य रूप में मृत्यु भय, शोक और तनाव जैसे भावों से सम्बद्ध है, किन्तु जैन आगम जीवन के साथ-साथ मृत्यु की भी कला का निदर्शन करने वाले हैं। अनेकधा लोग संलेखना एवं संथारे को आत्म-हत्या की संज्ञा दे देते हैं, किन्तु यह केवल अपूर्ण जानकारी का ही परिणाम है। संलेखना/संथारा एवं आत्म-हत्या में मूलभूत अन्तर है। यदि संलेखना दिन है तो आत्म-हत्या रात। संलेखना/संथारा उत्कृष्ट वीरता अना-सक्ति का उदाहरण है तथा आत्महत्या कायरता की पराकाष्ठा। वर्तमान में मृत्यु एक बहुचर्चित एवं विवादास्पद विषय है। अनेक देश Active Euthanasia, Assisted Suicide जैसे विषयों पर चर्चा कर रहे हैं तथा अनेकों देशों में इसे मान्यता भी प्राप्त हो गई है। ये सब और कुछ नहीं, पर जानलेवा बीमारी, असाध्य बीमारी अथवा लम्बी उम्र से परेशान लोगों के चिकित्सकीय देखरेख में मृत्यु का विकल्प देना है, जिससे जीवन से हारे लोग, प्रतिदिन की वेदना और तनाव से निजात पा सकें। किसी विधा में मरीज के कहने पर चिकित्सक जानलेवा मात्रा में औषधि inject कर उसका जीवन समाप्त करता है; किसी विधा में चिकित्सक स्वयं जीवन न समाप्त करता हुआ मरीज को जीवन समाप्त करने की सामग्री उपलब्ध करा देता है और किसी विधा में मरीज जीवन से निराश हो चिकित्सक से इलाज करने की अनुमति छीन लेता है। संलेखना एवं संथारा इससे बहुत भिन्न है। वह निराशा, हार या depression (तनाव) से प्रभावित होकर किया गया निर्णय नहीं होता। जीवन और मृत्यु–दोनों को चाह से उपरत होकर शुभ एवं ऊंचे परिणामों से प्रसन्न एवं समाधिस्थ मन से लिया जाने वाला निर्णय होता है। जैन-शास्त्रों में प्राप्त वर्णन से पाठक-गण स्वयं ही निष्कर्ष तक पहुंच सकते हैं कि आत्म-हत्या तथा मृत्यु की कला–संलेखना में कितना अन्तर है–

संलेखना कब की जाए–इस संबंध में द्वादशांगी गणिपिटक के प्रथम अंग आयारो में बताया गया है–जिस भिक्षु को ऐसा संकल्प होता है–मैं इस समय समयोचित क्रिया करने के लिए इस शरीर को वहन करने में ग्लान हो रहा हूं। वह भिक्षु क्रमश: आहार का संवर्त्तन करे। आहार संवर्त्तन कर कषायों को कृश करे।

कषायों को कृश कर समाधिपूर्ण भाव वाला, फलक की भांति शरीर और कषाय–दोनों ओर से कृश बना हुआ भिक्षु समाधि-मरण के लिए उत्थित होकर शरीर को स्थिर-शांत करे।

प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी लिखते हैं–जो भिक्षु रोग से आक्रांत होने पर ऐसा अनुभव करता है–'मैं' यथासमय आवश्यक क्रियाएं करने के लिए इस शरीर को वहन करने में असमर्थ हूं, वह भिक्षु क्रमश: आहार को कम करे। सूत्रकार ने समाधिमरण के लिए की जाने वाली संलेखना-विधि का प्रतिपादन किया है।

उसका पहला अंग है–''आहार का संवर्तनुअल्पीकरण।''

आहार के अल्पीकरण की विधि के विषय में आचारांग निर्युक्ति में द्वादश वर्षीय संलेखना का क्रम इस प्रकार बतलाया गया है–प्रथम चार वर्ष में विचित्र तप 1-2-3-4-5 दिन के उपवास किए जाएं। तपस्या के पारणे में दूध आदि विकृत लेना अथवा न लेना दोनों सम्मत हैं। दूसरे चार वर्षों में विचित्र तप का अनुष्ठान प्रथम वर्ष की भांति किया जाता है। उपवास के पारणे में दूध आदि विकृति वर्जित होती है। नौवें और दसवें वर्ष में एकांतरित आचाम्ल किया जाता है–एक दिन उपवास और दूसरे दिन उपवास के पारणे में आचाम्ल। ग्यारहवें वर्ष के पहले छह महीनों में एक उपवास अथवा दो उपवास की तपस्या और उसके पारणे में परिमित आचाम्ल अर्थात् अवमौदर्य और उसके उत्तरार्ध में चार उपवास आदि की तपस्या और उसका पारण पूर्वार्ध की भांति किया जाता है। बारहवें वर्ष में कोटिसहित (प्रतिदिन) आचाम्ल करता है। बारहवें वर्ष में चार मास शेष रहते हैं तब संलेखना करने वाला तपस्वी वाक्यन्त्र को स्पष्ट रखने के लिए बार-बार तेल से कुल्ला करता है। इस द्वादश वर्ष में संलेखना के पश्‍चात् वह भक्त-प्रत्याख्यान, इंगिनीमरण अथवा प्रायोपगमन अनशन स्वीकार करता है।

निशीथ चूर्णि (भाग 3, पृ. 294) के अनुसार बारहवें वर्ष में आहार की क्रमश: इस प्रकार कमी की जाती है जिससे आहार और आयु एक साथ ही समाप्त हो। उस वर्ष के अंतिम चार महीनों में मुंह में तेल भरकर रखा जाता है। मुखयंत्र विसंवादी न हो–नमस्कार मंत्र आदि का उच्चारण करने में असमर्थ न हो, यह उसका प्रयोजन है।

रत्‍नकरंडश्रावकाचार में आहार के अल्पीकरण का क्रम इस प्रकार है–पहले अन्न का परित्याग कर दुग्धपान का अभ्यास किया जाता है। तत्पश्‍चात् दुग्धपान का त्याग कर छाछ या गर्म जल पीने का अभ्यास किया जाता है। फिर यथाशक्ति उपवास करते हुए जल आदि का भी परित्याग किया जाता है।

आगे व्याख्या में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी लिखते हैं–उसका दूसरा अंग है–कषायों का कृशीकरण। आहार का संवर्तन करना द्रव्य-संलेखना है और कषायों को कृश करना भाव-संलेखना है। इस विषय में चूर्णिकार का मत यह है–मुनि कषायों को कृश करता है, किन्तु संलेखना-काल में वह विशेष रूप से कषायों को कृश करने का प्रयत्‍न करता है और कोई मुनि सभी कषायों का क्षय कर डालता है।

उसका तीसरा अंग है–कायोत्सर्ग। यह प्रस्तुत आलापक में –'समाहियच्चे' इस पद से विवक्षित है। अर्चा का अर्थ है–शरीर। –'समाहितार्च' का अर्थ है–कायगुप्त। अर्चा का दूसरा अर्थ है–लेश्या और समाहितार्च का अर्थ है–विशुद्ध लेश्या वाला।

उसका चौथा अंग है–समता, वासीचन्दनतुल्यता अर्थात् वसूले से शरीर को काटने या शरीर पर चंदन का लेप करने, इन दोनों स्थितियों में सम रहना, इसका सूचन 'फलगावयट्ठी' शब्दसे प्राप्त है। जैसे दोनों ओर से छिला जाता हुआ काष्ठ का फलक, बाहर से तथा भीतर से कृश होता है, वैसे ही जिस मुनि का तपस्या के द्वारा बाह्य शरीर तथा आंतरिक कषाय कृश हो जाते हैं, वह रोष और तोष की सीमा को अतिक्रांत कर जाता है, वह मुनि 'फलकावतष्टी' कहलाता है। वैसा भिक्षु समाधिमरण के लिए उत्थित होकर शरीर को स्थिर-शांत करे।

संलेखना में लीन भिक्षु के लिए आगे निर्देश दिया गया–वह संलेखना करने वाला भिक्षु शारीरिक शक्ति होने पर गांव, नगर खेड़, कर्वट, मडंब, पत्तन, द्रोणमुख, आकर, आश्रम, सन्निवेश निगम या राजधानी में प्रवेश कर घास की याचना करे। उसे प्राप्त कर गांव आदि के बाहर एकांत में चला जाए। वहां जाकर जहां कीट-अण्ड, जीव-जन्तु, बीज, हरित, ओस, उदक, चींटियों के बिल, फफूंदी, दलदल या मकड़ी के जाले न हों, वैसे स्थान को देखकर, उनका प्रमार्जन कर, घास का बिछौना करे। बिछौना कर उस समय 'इत्वरिक अनशन' करे।?

इत्वरिक अनशन क्या है? इस विषय में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी लिखते हैं–इत्वरिक का अर्थ है–इंगिनीमरण। चूर्णि और वृत्ति में इत्वरिक शब्द का विमर्श किया गया है। भगवती में तपस्या के दो प्रकार बतलाए गए हैं–इत्वरिक और यावत्कथिक। इत्वरिक है अल्पकालिक तप और यावत्कथिक है आजीवन आहार का परित्याग। प्रस्तुत प्रकरण में इत्वरिक तप प्रासंगिक नहीं है। यहां 'इत्वरिक' पद से 'इंगिनीमरण' नामक अनशन की सूचना है। समवायांग में उसका उल्लेख है। इस अनशन का स्थान (खड़ा रहना), शय्या (सोना) और निषद्या (बैठना) अल्पकालिक होती है, इसलिए इसे इत्वरिक कहा गया है।

अनशन स्वीकार करने वाले के लिए आयारो के सूत्रकार कहते हैं–वह अनशन सत्य है। एसक सत्यवादी–प्रतिज्ञा का निर्वाह करने वाला, वीतराग, संसार-समुद्र का पार करने वाला, अनशन का निर्वाह होगा या नहीं इस संशय से मुक्त, सर्वथा कृतार्थ, परिस्थिति से अप्रभावित, शरीर को क्षणभंगुर जानकर, नाना प्रकार के परीषहों और उपसर्गों को मथक–'जीव पृथक् है' 'शरीर पृथक् है–इस भेद-विज्ञान की भावना का आसेवन कर भैरव अनशन का अनुपालन करता हुआ क्षुब्ध न हो।

ऐसा करने पर भी उसकी वह काल-मृत्यु होती है।

उस मृत्यु से वह अन्त:क्रिया्रपूर्ण कर्म-क्षय करने वाला भी हो सकता है।

''यह मरण प्राण-विमोह की साधना का आयतन, हितकर, सुखकर, कालोचित, कल्याणकारी और भविष्य में साथ देने वाला होता है–ऐसा मैं कहता हूं।''

आयारो, सूत्र 8/107 को व्याख्यायित करते हुए आचार्यश्री महाप्रज्ञजी लिखते हैं–वह इंगिनीमरण अनशन हितकारी होने के कारण सत्य–यथार्थ है। वह भिक्षु इस भैरव अनशन का पालन करता है। वह इन अवस्थाओं से विशिष्ट होता है–प्रतिज्ञा का निर्वाह करने में समर्थ होने के कारण वह सत्यवादी, एकत्व की अनुभूति से युक्त होने के कारण ओज-वीराग, तैरता हुआ तीर्ण होता है, इस नय से प्रव्रज्या में प्राय: उत्तीर्ण हो जाने के कारण तीर्ण कहलाता है। 'कथंकथं' का अर्थ है–संशय करना। मैं इस अनशन का निर्वाह कर सकूंगा या नहीं–इस संशय से मुक्त होने के कारण वह 'छिन्नकथंकथ', सर्वथा कृतार्थ होने के कारण 'आतीतार्थ' और बाह्य प्रभावों से अप्रभावित होने के कारण 'अनादत्त' होता है। ऐसा भिक्षु शरीर को क्षणभंगुर जानकर, नाना प्रकार के परीषहों और उपसर्गों को मथकर, इस शरीर में जीव है, फिर भी वह उसे पृथक् है अथवा भिन्न है, इस भेद-विज्ञान की भावना का आसेवन कर, भैरव अनशन का अनुपालन करता है।

♦

तच्चो वग्गो : तृतीय वर्ग

03

तच्चो वग्गो : तृतीय वर्ग

आमुख

प्रस्तुत वर्ग के दश अध्ययन प्रतिपादित किए गए हैं। प्रथम अध्ययन का विषय है–धन्य अनगार। धन्य अनगार काकंदी नगरी में रहने वाली भद्रा सार्थवाही का पुत्र था। भगवान महावीर के पास संयम ग्रहण करता है।

प्रस्तुत अध्ययन में तपस्या से धन्य अनगार के शरीर पर होने वाले प्रभावों का विभिन्न उपमाओं द्वारा मार्मिक चित्रण किया गया है।

तप की महानता, तप की फलश्रुति, तप से होने वाला शरीर और भावों पर प्रभाव का दर्शन इस अध्ययन से अच्छी तरह जाना जा सकता है।

भगवान महावीर ने अपने गौतम आदि 14 हजार श्रमणों में महादुष्कर तप करने वाला तथा महानिर्जरार्थी के रूप में धन्य अनगार को स्वीकार किया है।

दूसरे अध्ययन में भद्रा सार्थवाही का पुत्र सुनक्षत्र का संक्षिप्त जीवन परिचय तथा शेष 3-10 अध्ययनों में अन्य आठ कुमारों का जीवन वृत्तांत प्रतिपादित है।

तच्चो वग्गो : तृतीय वर्ग

पढमं अज्झयणं : प्रथम अध्ययन

धण्णे : धन्य

मूल पाठ

उक्खेव-पदं

1. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं दोच्चस्स णं वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, तच्चस्स णं भंते! वग्गस्स अणुत्तरोववाइयदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

हिन्दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

1. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के दूसरे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है, तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के तीसरे वर्ग का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

2. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोवाइयदसाणं तच्चस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा–

2. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के तीसरे वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे–

संगहणी-गाहा

1. धण्णे य 2. सुणक्खत्ते य, 3. इसिदासे य आहिए। 4. पेल्लए 5. रामपुत्ते य, 6. चंदिमा 7. पिट्ठिमा इ य।।1।। 8. पेढालपुत्ते अणगारे, 'नवमे पोट्टिले वि य'। 10. वेहल्ले दसमे वुत्ते, इमे य दस आहिया।।2।।

संग्रहणी-गाथा

1. धन्य 2. सुनक्षत्र 3. ऋषिदास 4. पेल्लक 5. रामपुत्र 6. चन्द्रमा 7. पृष्ठ 8. अनगार पेढालपुत्र 9. पोट्टिल 10. वेहल्ल।

3. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं अणुत्तरोववाइयदसाणं तच्चस्स वग्गस्स दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

3. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के तीसरे वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के तीसरे वर्ग के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण भगवान महावीर यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने अनुत्तरोपपातिकदशा के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

धण्णस्स गिहवास-पदं

4. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं काकंदी नामं नयरी होत्था रिद्धत्थिमियसमिद्धा। सह-संबवणे उज्जाणे सव्वोउय-पुप्फ-फल-समिद्धे। जियसत्तू राया।।

धन्य का गृहवास-पद

4. जम्बू! उस काल और उस समय काकंदी1 नाम की नगरी थी। वह ऋद्धि से परिपूर्ण शान्त (स्थिर) और समृद्ध थी। वहां सहस्राम्रवन2 उद्यान जो सब ऋतुओं में होने वाले फूलों और फलों से समृद्ध था। जितशत्रु3 वहां का राजा था।

5. तत्थ णं काकंदीए नयरीए भद्दा नामं सत्थवाही परिवसइ, अड्ढा जाव अपरिभूया।।

5. उस काकंदी नगरी में भद्रा नाम की सार्थवाही रहती थी, वह आढ्य यावत् अपराजित थी।

6. तीसे णं भद्दाए सत्थवाहीए पुत्ते धण्णे नामं दारए होत्था अहीणपडिपुण्णपंचेंदियसरीरे जाव सुरूवे। पंचधाईपरिग्गहिए जहा महब्बलो जाव बावत्तरिं कलाओ अहीए जाव अलंभोगसमत्थे जाए यावि होत्था।।

6. उस भद्रा सार्थवाही के धन्य नाम का पुत्र था वह अहीन प्रतिपूर्ण पञ्चेन्द्रिय शरीर वाला यावत् सुरूप था।4 पांच धाय माताओं5 से परिगृहीत। महाबल की भांति यावत् बहत्तर कलाओं6 का अभ्यास किया यावत् पूर्ण भोग समर्थ हुआ।

7. तए णं सा भद्दा सत्थवाही धण्णं दारयं उम्मुक्कबालभावं जाव अ-लंभोगसमत्थं वा वि जाणित्ता बत्तीसं पासायवडेंसए कारेइ अब्भुग्गयमूसिए जाव पडिरूवे। तेसिं मज्झे एगं च णं महं भवणं कारेइ अणेगखंभसयसण्णिविट्ठं जाव पडिरूवं।

7. वह भद्रा सार्थवाही बालक धन्य को बाल भाव को पार कर गया यावत् पूर्ण भोग समर्थ जानकर बत्तीस प्रासादावतंसक बनवाती है। वे उन्नत विशाल यावत् रमणीय थे। उनके मध्य एक बड़ा भवन बनवाती है–वह अनेक सैकड़ों स्तम्भों पर अवस्थित यावत् रमणीय था।

8. तए णं सा भद्दा सत्थवाही तं धण्णं दारयं बत्तीसाए इब्भवरकण्णगाणं एगदिवसेणं पाणिं गेण्हावेइ। बत्तीसओ दाओ।।

8. उस भद्रा सार्थवाही ने बत्तीस प्रवर इभ्य कन्याओं के साथ एक ही दिन में धन्य कुमार का पाणिग्रहण करवाया, बत्तीस वस्तु श्रेणियों का प्रीतिदान दिया।

9. तए णं से धण्णे दारए उप्पिं पासायवरगए फुट्टमाणेहिं मुइंग-मत्थएहिं जाव विउले माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

9. वह बालक धन्य कुमार अपने प्रवर प्रासाद के उपरिभाग में स्थित था। वह मृदंग मस्तकों की प्रबल ध्वनि के साथ यावत् मनुष्य संबंधि विपुल कामभोगों का अनुभव करता हुआ रह रहा था।

धण्णस्स पव्वज्जा-पदं

10. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसढे। परिसा निग्गया। राया जहा कोणिओ तहा निग्गओ।

धन्य का प्रव्रज्या-पद

10. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। कोणिक7 की भांति राजा जितशत्रु ने भी निर्गमन किया।

11. तए णं तस्स धण्णस्स दारगस्स तं महया जणसद्दं वा जाव जणसन्निवायं वा सुणमाणस्स वा पासमाणस्स वा अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था। किण्णं अज्ज काकंदीए नयरीए इंदमहे इ वा जण्णं एते बहवे उग्गा भोगा जाव निग्गच्छंति एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कंचुइपुरिसं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी–किण्णं देवाणुप्पिया! अज्ज काकंदीए नयरीए इंदमहे इ वा जाव निग्गच्छंति?

11. बालक धन्यकुमार उस महान जन शब्द यावत् जन सन्निपात सुन रहा है, देख रहा है। उसके इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प8 उत्पन्न हुआ। क्या आज काकंद नगरी में इन्द्र महोत्सव है? जिससे ये बहुत उग्र, भोज9 यावत् निर्गमन कर रहे हैं। वह इस प्रकार देखता है, देखकर कंचुकी-पुरुष को बुलाता है, बुलाकर इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! क्या आज काकंदी नगरी में इन्द्र-महोत्सव है यावत् निर्गमन कर रहे हैं?

12. तए णं से कंचुइपुरिसे समणस्स भगवओ महावीरस्स आगमण-गहियविणिच्छए धण्णं दारयं एवं वयासी–एवं खलु देवाणुप्पिया! अज्ज समणे भगवं महावीरे काकंदीए नयरीए बहिया सहसंबवणे उज्जाणे अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ, तए णं एते बहवे उग्गा भोगा जाव निग्गच्छंति।।

12. श्रमण भगवान् महावीर के आगमन के वृत्तांत की जानकारी पाकर कंचुकी पुरुष ने बालक धन्यकुमार से इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! आज श्रमण भगवान महावीर काकंदी नगरी के बाहर सहस्राम्रवन उद्यान में प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से स्वयं को भावित करते हुए विहार कर रहे हैं, इसलिए ये बहुत उग्र, भोज यावत् निर्गमन कर रहे हैं।

13. तए णं से धण्णे दारए कंचुइपुरिसस्स अंतियं एयमट्ठं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे जाव पायचारेणं जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता तिविहाए पज्जुवासणाए पज्जुवासइ।।

13. वह बालक धन्यकुमार कंचुकी पुरुष के पास यह अर्थ सुनकर, अवधारणकर हृष्ट-तुष्ट हुआ यावत् पांव से चलता हुआ, जहां श्रमण भगवान महावीर हैं वहां आता है, आकर श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है, प्रदक्षिणा कर वंदन-नमस्कार करता है। वंदना-नमस्कार कर तीन प्रकार की पर्युपासना से पर्युपासना करता है।

14. तए णं समणे भगवं महावीरे धण्णस्स दारयस्स तीसे य महइमहालियाए इसिपरिसाए जाव धम्मं परिकहेइ।।

14. श्रमण भगवान महावीर ने बालक धन्यकुमार को उस विशाल ऋषि परिषद्10 में यावत् धर्म का प्रतिबोध दिया।

15. तए णं से धण्णे दारए समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण- -पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी–सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं जाव अम्मयं भद्दं सत्थवाहिं आपुच्छामि, तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतियं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि। अहासुहं देवाणुप्पिया।।

15. श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर हृष्ट तुष्ट होकर बालक धन्यकुमार श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा–भंते! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन पर श्रद्धा करता हूं। यावत् मैं अपनी माता भद्रा सार्थवाही से पूछ कर उसके पश्‍चात् मैं देवानुप्रिय के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारता में प्रव्रजित होऊंगा। जैसा सुख हो देवानुप्रिय।

16. जहा जमाली तहा आपुच्छइ।।

16. जमाली11 की भांति माता-पिता से पूछता है।

17. तए णं सा भद्दा सत्थवाही तं अणिट्ठं अकंतं अप्पियं अमणुण्णं अमणामं असुयपुव्वं फरुसं गिरं सोच्चा निसम्म धसत्ति सव्वंगेहिं संनिवडिया। वुत्तपडिवुत्तया जहा महब्बले।।

17. भद्रा सार्थवाही उस अनिष्ट, अकान्त, अप्रिय, अमनोज्ञ, अम-नोहर, अश्रुतपूर्व कटुवाणी12 को सुनकर, अवधारण कर अपने संपूर्ण शरीर के साथ धम से गिर पड़ी। महाबल की भांति उत्तर-प्रत्युत्तर।

18. तए णं तं धण्णं दारयं भद्दा सत्थवाही जाहे नो संचाएइ जाव जियसत्तुं आपुच्छइ–इच्छामि णं देवाणुप्पिया! धण्णस्स दारयस्स निक्खममाणस्स छत्त-मउड-चामराओ य विदिन्नाओ।।

18. वह भद्रा सार्थवाही उस बालक धन्यकुमार को समझाने में सफल नहीं हो सकी यावत् जितशत्रु से पूछती है–देवानुप्रिय! मैं चाहती हूं अभिनिष्क्रमण करने वाले बालक धन्यकुमार को तुम छत्र, मुकुट और चंवर प्रदान करो।

19. तए णं जियसत्तू राया भद्दं सत्थवाहिं एवं वयासी–अच्छाहि णं तुमं देवाणुप्पिए! सुनिव्वुत्त-वीसत्था, अहण्णं सयमेव धण्णस्स दारयस्स निक्खमणसक्कारं करिस्सामि। सयमेव जियसत्तू निक्खमणं करेइ, जहा थावच्चापुत्तस्स कण्हो।।

19. जितशत्रु राजा ने भद्रा सार्थवाही से इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! तुम अत्यंत शांत और विश्‍वस्त रहो। बालक धन्यकुमार का अभिनिष्क्रमण-सत्कार स्वयं मैं ही करूंगा। जितशत्रु राजा स्वयं बालक धन्यकुमार का अभिनिष्क्रमण-सत्कार करता है। जिस प्रकार थावच्चापुत्र13 का श्रीकृष्ण ने किया।

20. तए णं से धण्णे दारए सयमेव पंचमुट्ठियं लोयं करेइ जाव पव्वइए।।

20. बालक धन्यकुमार स्वयं पंचमुष्टि लोच करता है यावत् प्रव्रजित हो गया।

21. तए णं से धण्णे दारए अणगारे जाए इरियासमिए भासासमिए एसणासमिए आयाण-भंड-मत्त- -णिक्खेवणासमिए उच्चार- -पासवण-खेल-सिंघाण-जल्ल-पारिट्ठावणियासमिए मणसमिए वइसमिए कायसमिए मणगुत्ते वइगुत्ते कायगुत्ते गुत्ते गुत्तिंदिए गुत्तबंभयारी।।

21. 14वह बालक धन्यकुमार अनगार बन गया। वह विवेक पूर्वक चलता। विवेक पूर्वक बोलता। विवेक पूर्वक आहार की एषणा करता। विवेक पूर्वक वस्त्र-पात्र आदि को लेता और रखता। विवेक पूर्व मल-मूत्र, श्‍लेष्म, नाक के मैल, शरीर के गाढ़े मैल का परिष्ठापन (विसर्जन) करता। मन की संगत प्रवृत्ति करता। वचन की संगत प्रवृत्ति करता। शरीर की संगत प्रवृत्ति करता। मन का निरोध करता। वचन का निरोध करता। शरीर का निरोध करता। अपने आपको सुरक्षित रखता। इन्द्रियों को सुरक्षित रखता। ब्रह्मचर्य को सुरक्षित रखता।

धण्णस्स तवचरिया-पदं

22. तए णं से धण्णे अणगारे जं चेव दिवसं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए, तं चेव दिवसं समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी–इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं आयंबिलपरिग्गहिएणं तवोकम्मेणं अप्पाणं भावेमाणे विहरित्तए छट्ठस्स वि य णं पारणयंसि कप्पइ मे आयंबिलं पडिगाहेत्तए, नो चेव णं अणायंबिलं। तं पि य संसट्ठं, नो चेव णं असंसट्ठं। तं पि य णं उज्झिय-धम्मियं, नो चेव णं अणुज्झिय-धम्मियं। तं पि य जं अण्णे बहवे समण-माहण- -अतिहि - किवण - वणीमगा नावकंखंति। अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।

धन्य की तपश्‍चर्या-पद

22. जिस दिन धन्य अनगार मुंडित होकर अगार से अनगारता में प्रव्रजित हुआ, उसी दिन श्रमण भगवान महावीर को वंदन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार बोला–भंते! मैं चाहता हूं आपकी अनुज्ञा प्राप्त होने पर जीवन पर्यंत बेले-बेले तप कर निरन्तर आचाम्ल15 प्रगृहीत तप:कर्म से आत्मा को भावित करता हुआ विहरण करूं और बेले के पारणे में मुझे आचाम्ल ग्रहण करना कल्पता है, अनाचाम्ल नहीं। वह भी संसृष्ट16 न कि असंसृष्ट। वह भी उज्झित धर्म वाला, न कि अनुज्झित धर्म वाला।17 वह भी जिसे अन्य बहुत श्रमण, माहन, अतिथि, कृपण, वनीपक18 नहीं चाहते। जैसा सुख हो देवानुप्रिय! प्रतिबंध मत करो।

23. तए णं से धण्णे अणगारे समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे हट्ठतुट्ठे जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं आयंबिल-परिग्गहिएणं तवोकम्मेणं अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

23. वह धन्य अनगार श्रमण भगवान महावीर से अनुज्ञा प्राप्त कर हृष्ट-तुष्ट हुआ, जीवन पर्यन्त बेले-बेले तप कर निरन्तर आचाम्ल परिगृहीत तप:कर्म से आत्मा को भावित करता हुआ विहरण करने लगा।

24. तए णं से धण्णे अणगारे पढम-छट्ठखमणपारणयंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेइ, जहा गोयमसामी तहेव आपुच्छइ, जाव जेणेव काकंदी नयरी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता काकंदीए नयरीए उच्च-नीय- -मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे आयंबिलं पडिगाहेति, नो चेव णं अणायंबिलं। तं पि य संसट्ठं, नो चेव णं असंसट्ठं। तं पि य उज्झिय-धम्मियं, नो चेव णं अणुज्झिय-धम्मियं तं पि य जं अण्णे बहवे समण-माहण- -अतिहि - किवण - वणीमगा नावकंखंति।।

24. वह धन्य अनगार प्रथम बेले के पारणे में प्रथम प्रहर में स्वाध्याय करता है, गौतम स्वामी की भांति पूछता है यावत् जहां काकन्दी नगरी है, वहां आता है। वहां आकर वह काकंदी नगरी के उच्च, नीच और मध्यम कुलों की सामुदानिक भिक्षाचर्या के लिए घूमता हुआ आचाम्ल स्वीकार करता है न कि अनाचाम्ल। वह भी संसृष्ट, न कि असंसृष्ट। वह भी उज्झित धर्म वाला, न कि अनुज्झित धर्म वाला। वह जिसे अन्य बहुत श्रमण, माहन, अतिथि, कृपण, वनीपक नहीं चाहते।

25. तए णं से धण्णे अणगारे ताए अब्भुज्जयाए पययाए पयत्ताए पग्गहियाए एसणाए एसमाणे जइ भत्तं लभइ तो पाणं न लभइ, अह पाणं लभइ तो भत्तं न लभइ।।

25. वह धन्य अनगार उस अभ्युद्यत19 प्रयत्‍नपूर्वक20 और प्रदत्त (गुरु द्वारा अनुज्ञात)21 प्रगृहीत22 एषणा की विधि के अनुसार एषणा करता हुआ यदि भक्त (आहार) प्राप्त करता है तो पान (पानी) प्राप्त नहीं करता, यदि पान (पानी) प्राप्त करता है तो भक्त (आहार) प्राप्त नहीं करता।

26. तए णं से धण्णे अणगारे अदीणे अविमणे अकलुसे अविसादी अपरितंत-जोगी जयण-घडण-जोगचरित्ते अहापज्जत्तं समुदाणं पडिगाहेइ, पडिगाहेत्ता काकंदीओ नयरीओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता जहा गोयमे जाव पडिदंसेइ।।

26. वह धन्य अनगार अदीन, अविमनस्क, अकलुष (उपशांत कषाय) अविषादी (विषाद रहित) अश्रान्तयोगी, जागरूक, प्रयत्‍नशील और योगयुक्त चरित्र वाला तथा पर्याप्त सामुदानिक भिक्षा ग्रहण करता है, ग्रहण कर काकन्दी नगरी से निष्क्रमण करता है और गौतम स्वामी की भांति, यावत् भिक्षा भगवान को दिखाता है।

27. तए णं से धण्णे अणगारे समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे अमुच्छिए अगिद्धे अगढिए अणज्झोववण्णे बिलमिव पण्णगभूएणं अप्पाणेणं आहारं आहारेइ, आहारेत्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

27. वह धन्य अनगार श्रमण भगवान महावीर से अनुज्ञा प्राप्त कर अमूर्च्छित, अगृद्ध, अग्रथित और अनध्युपपन्न रहकर बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति आत्मभाव से आहार करता है, आहार कर वह संयम और तप से अपने आपको भावित करता हुआ विहार करता है।

28. तए णं समणे भगवं महावीरे अण्णया कयाइ कायंदीओ नयरीओ सहसंबवणाओ उज्जाणाओ पडिणिक्खमइ, पडिणिक्खमित्ता बहिया जणवयविहारं विहरइ।।

28. श्रमण भगवान महावीर किसी समय काकंदी नगरी के सहस्राम्रवन उद्यान से प्रतिनिष्क्रमण करते हैं, प्रतिनिष्क्रमण कर बाहर जनपद विहार करते हैं।

29. तए णं से धण्णे अणगारे समणस्स भगवओ महावीरस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

29. वह धन्य अनगार श्रमण भगवान महावीर के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करता है, अध्ययन कर संयम और तप से अपने आपको भावित करता हुआ विहार करता है।

30. तए णं से धण्णे अणगारे तेणं ओरालेणं विउलेणं पयत्तेणं पग्गहिएणं कल्लाणेणं सिवेणं धन्नेणं मंगल्लेणं सस्सिरीएणं उदग्गेणं उदत्तेणं उत्तमेणं उदारेणं महाणुभागेणं तवोकम्मेणं सुक्के लुक्खे निम्मंसे अट्ठिचम्मावणद्धे किडिकिडियाभूए किसे धमणिसंतए जाए यावि होत्था। जीवंजीवेणं गच्छइ, जीवंजीवेणं चिट्ठइ, भासं भासित्ता वि गिलाइ, भासं भासमाणे गिलाइ, भासं भासिस्सामीति गिलाइ। से जहानामए कट्ठसगडिया इ वा पत्तसगडिया इ वा पत्त-तिल-भंडग-सगडिया इ वा एरंडकट्ठसगडिया इ वा, इंगालसगडिया इ वा, उण्हे दिण्णा सुक्का समाणी ससद्दं गच्छइ, ससद्दं चिट्ठइ, एवामेव धण्णे अणगारे ससद्दं गच्छइ, ससद्दं चिट्ठइ, उवचिए तवेणं, अवचिए मंस-सोणिएणं, हुयासणे विव भासरासिपडिच्छण्णे तवेणं, तेएणं तव-तेयसिरीए अतीव-अतीव उवसोभेमाणे - उवसोभेमाणे चिट्ठइ।।

30. 23वह धन्य अनगार उस प्रधान, विपुल, अनुज्ञात, प्रगृहीत, कल्याण, शिव, धन्य, मंगलमय, श्री-सम्पन्न, उत्तरोत्तर वर्धमान, उदात्त, उत्तम, उदार और महान् प्रभावी तप:कर्म से सूखा, रूखा, मांस रहित, चर्म से वेष्टित अस्थिवाला, उठते-बैठते समय कट-कट शब्द से युक्त, कृश और धमनियों का जाल मात्र हो गया। वह प्राण-बल से चलता है और प्राण बल से ठहरता है। वह वचन बोलने के पश्‍चात् भी ग्लान होता है, वचन बोलता हुआ भी ग्लान होता है। वचन बोलूंगा यह चिन्तन करता हुआ भी ग्लान होता है।

जैसे कोई इंधन से भरी हुई गाड़ी, पत्तों से भरी हुई गाड़ी, पत्र सहित तिलों और माटी के बर्तनों से भरी हुई गाड़ी, एरण्ड की लकड़ियों से भरी हुई गाड़ी तथा कोयलों से भरी हुई गाड़ी ताप लगने से सूखी हुई, सशब्द चलती है और सशब्द ठहरती है, इसी प्रकार धन्य अनगार सशब्द (कट-कट की ध्वनि सहित) चलता है और सशब्द ठहरता है, वह तप से उपचित और मांस शोणित से अपचित हो गया। वह राख के ढेर से ढकी हुई अग्नि की भांति तप, तेज तथा तपस्तेज की श्री से अतीव-अतीव उपशोभित होता हुआ, उपशोभित हुआ रहता है।

धण्णस्स तवजणियसरीरलावण्ण-पदं

31. धण्णस्स णं अणागारस्स पायाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था से जहानामए सुक्कछल्ली इ वा कट्ठपाउया इ ओवाहणा इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स पाया सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंससोणियत्ताए।।

धन्य का तपोजन्य शरीर लावण्य-पद

31. 24धन्य अनगार के पैरों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया जैसे कोई सूखी वृक्ष की छाल, काष्ठपादुका अथवा जीर्ण उपानद् (पादुका) होती है। इसी प्रकार धन्य अनगार के पैर सूखे-रूखे और निर्मांस हो गये। वे अस्थि चर्म और शिराओं (स्‍नायु) के रूप में दिखाई दे रहे थे, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

32. धण्णस्स णं अणगारस्स पायंगुलियाणं अयमेयारूवे तव- -रूव-लावण्णे होत्था, से जहा-नामए कलसंगलिया इ वा मुग्ग-संगलिया इ वा माससंगलिया इ वा तरुणिया छिण्णा उण्हे दिण्णा सुक्का समाणी मिलायमाणी चिट्ठंति, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स पायंगुलियाओ सुक्काओ लुक्खाओ निम्मंसाओ अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

32. धन्य अनगार के पैरों की अंगुलियों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई कलाय (तुवर) धान्य की फली, मूंग की फली अथवा माष (उड़द) की फली होती है। जैसे वे कोमल फलियां काटकर धूप में सुखाने से ग्लान हो जाती हैं, वैसे ही धन्य अनगार के पैरों की अंगुलियां सूखी-रूखी और निर्मांस हो गयी। वे अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थीं, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

33. धण्णस्स णं अणागारस्स जंघाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए काकजंघा इ वा ढेणियालियाजंघा इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स जंघाओ सुक्काओ लुक्खाओ निम्मंसाओ अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

33. धन्य अनगार की पिण्डलियों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई काक जंघा (वनस्पति विशेष, जिसकी नसें स्पष्ट दिखाई देती हैं) अथवा कौवे की जंघा तथा ढेणिकालिका (टिड्डा) पक्षी की जंघा होती है (जो स्वभाव से ही मांस और शोणित रहित होती है) वैसे ही धन्यकुमार की पिण्डलियां सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वे अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

34. धण्णस्स णं अणगारस्स जाणूणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए कालिपोरे इ वा मऊरपोरे इ वा ढेणियालियापोरे इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स जाणू सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंससोणियत्ताए।।

34. धन्य अनगार के घुटनों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, कोई काक जंघा वनस्पति का पर्व, मयूर की जंघा का पर्व तथा ढेणिकालिका (टिड्डा) पक्षी की जांघ का पर्व हो। वैसे ही धन्य अनगार के घुटने सूखे-रूखे और निर्मांस हो गये। वे अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहे थे।

35. धण्णस्स णं अणगारस्स ऊरूणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए सामकरिल्ले इ वा बोरीकरिल्ले इ वा सल्लइकरिल्ले इ वा सामलिकरिल्ले इ वा तरुणए छिण्णे उण्हे दिण्णे सुक्के समाणे मिलायमाणे चिट्ठइ, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स ऊरू सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म- -छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

35. धन्य अनगार के (उरु) साथल का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार हो गया, जैसे बदरी (बोर), शल्लकी और शाल्मली वृक्ष की कोमल कंदल होती है। वह कोमल कन्दल काटकर धूप में सुखाने से ग्लान हो जाती है वैसे ही धन्य अनगार के साथल, सूखे-रूखे और निर्मांस हो गए। वे अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहे थे, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

36. धण्णस्स णं अणगारस्स कडिपत्तस्स अयमेयारूवे तव- -रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए उट्टपदे इ वा जरग्गपए इ वा महिसपए इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स कडिपत्ते सुक्के लुक्खे निम्मंसे अट्ठि- -चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

36. धन्य अनगार के कटि-पत्र का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार हो गया, जैसे कोई ऊंट का पैर, वृद्ध बैल का पैर तथा महिष (भैंसे) का पैर होता है। वैसे ही धन्य कुमार का कटि-पत्र सूखा-रूखा और निर्मांस हो गया। वह अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहा था, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

37. धण्णस्स णं अणगारस्स उदर- -भायणस्स अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए सुक्कदिए इ वा भज्जणय क-भल्ले इ वा कट्ठ-कोलंबए इ वा, एवामेव धणस्स वा जरग्ग-अणगारस्स उदरं (उदर-भायणं?) सुक्कं लुक्खं निम्मंसं चम्म- -छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंसं-सोणियत्ताए।।

37. धन्य अनगार का उदर-भाजन का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई सूखी दृति (चर्ममय जल भाजन), चने आदि को भुनने का पात्र (खप्पर) तथा अवनत शाखाओं का अग्र भाग होता है। वैसे ही धन्य अनगार का उदर भाजन सूखा-रूखा और निर्मांस हो गया। वह अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहा था। मांस और शोणित के रूप में नहीं।

38. धण्णस्स णं अणगारस्स पासुलिय-कडयाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए थासयावली इ वा पाणावली इ वा मुंडावली इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स पासुलिय-कडया सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।

38. धन्य अनगार की पसलियों (पार्श्‍व रूप कटक) का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई स्थासक (दर्पण की आकृति वाला बर्तन विशेष) की पंक्ति, भाजन विशेष की पंक्ति और मुण्ड-स्थाणु विशेष की पंक्ति होती है वैसे ही धन्य अनगार की पसलियां सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वे अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थीं। मांस और शोणित के रूप में नहीं।

39. धण्णस्स णं अणगारस्स पिट्ठि- -करंडयाणं अयमेयारूवे तव- -रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए कण्णावली इ वा गोलावली इ वा वट्टावली इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स पिट्ठि-करंडया सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस- -सोणियत्ताए।।

39. धन्य अनगार का पृष्ठ करण्डक (पृष्ठ रज्जु का अभ्युन्नत भाग) का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे मुकुट आदि के कणों की पंक्ति, गोल पत्थर आदि से बनी हुई पंक्ति तथा लाख आदि से निर्मित बाल-क्रीड़नक की पंक्ति होती है वैसे ही धन्य अनगार का पृष्ठ करण्डक सूखा-रूखा और निर्मांस हो गया। वह चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहा था। मांस और शोणित के रूप में नहीं।

40. धण्णस्स णं अणगारस्स उर-कडयस्स अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए चित्तकट्टरे इ वा वीयणपत्ते इ वा तालियंटपत्ते इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स उर-कडए सुक्के लुक्खे निम्मंसे अट्ठि- -चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

40. धन्य अनगार के हृदय रूप कटक का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई चित्तकट्टर (आस्तरण खण्ड), वीजन-पत्र, तालवृन्त-पत्र होता हो वैसे ही धन्य अनगार का हृदय-कटक सूखा-रूखा और निर्मांस हो गया। वह चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहा था, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

41. धण्णस्स णं अणगारस्स बाहाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए समिसंगलिया इ वा वाहायासंगलिया इ वा अगत्थियसंगलिया इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स बाहाओ सुक्काओ लुक्खाओ निम्मंसाओ अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

41. धन्य अनगार की भुजाओं का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई शमी वृक्ष की फली (सांगरी), बाहाया (वृक्ष विशेष की फली) तथा अगस्ति वृक्ष की फली होती है वैसे ही धन्य अनगार की भुजाएं सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

42. धण्णस्स णं अणगारस्स हत्थाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए सुक्कछगणिया इ वा वडपत्ते इ वा पलासपत्ते इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स हत्था सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्मछिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

42. धन्य अनगार के हाथों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार हो गया, जैसे कोई सूखे कण्डे, वट-वृक्ष के पत्ते तथा पलाश के पत्ते होते हैं वैसे ही धन्य अनगार के हाथ सूखे-रूखे और निर्मांस हो गये। वे अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहे थे, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

43. धण्णस्स णं अणगारस्स हत्थंगुलियाणं अयमेयारूवे तव- रूव-लावण्णे होत्था से जहा-नामए कलसंगलिया इ वा मुग्गसंगलिया इ वा माससंगलिया इ वा तरुणिया छिण्णा आयवे दिण्णा सुक्का समाणी मिलाय-माणी चिट्ठंति, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स हत्थंगुलियाओ सुक्काओ लुक्खाओ निम्मंसाओ अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

43. धन्य अनगार के हाथों की अंगुलियों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया मानो कलाय (तुवर) की फली, मूंग की फली और माष (उड़द) की फली होती हैं। जैसे वे कोमल फलियां काटकर धूप में सुखाने से म्लान हो जाती हैं वैसे ही धन्य अनगार के हाथों की अंगुलियां सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई, वह अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी। मांस और शोणित के रूप में नहीं।

44. धण्णस्स णं अणगारस्स गीवाए अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए करगगीवा इ वा कुंडियागीवा इ वा उच्चत्थवणए इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स गीवा सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

44. धन्य अनगार की ग्रीवा का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई घट की ग्रीवा, झारी की ग्रीवा तथा ऊंचे मुख वाली सुराही की ग्रीवा होती हैं वैसे ही धन्य अनगार की ग्रीवा सुखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

45. धण्णस्स णं अणगारस्स हणुयाए अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए लाउफले इ वा हकुवफले इ वा अंबगट्ठिया इ वा आयवे दिण्णा सुक्का समाणी मिलायमाणी चिट्ठइ, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स हणुया सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि- -चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

45. धन्य अनगार की ठुड्डी का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई अलाबू फल (तुम्बी फल), हकुबफल (वनस्पति विशेष) तथा आम की गुठली होती हैं। वे धूप में सूखाने से जैसे म्लान हो जाती है वैसे ही धन्य अनगार की ठुड्डी सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह अस्थि-चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

46. धण्णस्स णं अणगारस्स उट्ठाणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए सुक्कजलोया इ वा सिलेस-गुलिया इ वा अलत्त-गुलिया इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स उट्ठा सुक्का लुक्खा निम्मंसा चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

46. धन्य अनगार के होठों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई शुष्क जलौका, श्‍लेष्म (कफ) की गुटिका, तथा लाक्षा की गुटिका होती है, वैसे ही धन्य अनगार के होठ सूखे-रूखे और निर्मांस हो गये। वह चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थे, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

47. धण्णस्स णं अणगारस्स जिब्भाए अयमेयारूवे तव-रूव- -लावण्णे होत्था, से जहानामए वडपत्ते इ वा पलासपत्ते इ वा सागपत्ते इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स जिब्भा सुक्का लुक्खा निम्मंसा चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस- -सोणियत्ताए।।

47. धन्य अनगार की जिह्वा का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया जैसे कोई बड़ का पत्ता, पलास का पत्ता अथवा शाक का पत्ता होता है, वैसे ही धन्य अनगार की जिह्वा सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

48. धण्णस्स णं अणगारस्स नासाए अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए अंबगपेसिया इ वा अंबाडगपेसिया इ वा माउलुंगपेसिया इ वा तरुणिया छिण्णा आयवे दिण्णा सुक्का समाणी मिलायमाणी चिट्ठइ, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स नासा सुक्का लुक्खा निम्मंसा अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

48. धन्य अनगार की नासिका का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया जैसे कोई आम की पेशिका, आम्रातक (आमड़ा, फल विशेष) की पेशिका तथा बिजौरा की पेशिका होती है। जैसे–वे कोमल-पेशिकाएं काट कर धूप में सूखाने से म्लान हो जाती हैं वैसे ही धन्य अनगार की नासिका सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

49. धण्णस्स णं अणगारस्स अच्छीणं अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए वीणाछिद्दे इ वा वद्धीसगछिद्दे इ वा पाभाइयतारिगा इ वा, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स अच्छीओ सुक्काओ लुक्खाओ निम्मंसाओ अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

49. धन्य अनगार की आंखों का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई वीणा का छिद्र, वर्धीसक (वाद्ययंत्र) का छिद्र तथा प्रभात की तारिका होती है, वैसे ही धन्य अनगार की आंखें सूखी-रूखी और निर्मांस हो गई। वह अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रही थी, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

50. धण्णस्स णं अणगारस्स कण्णाणं अयमेयारूवे तव-रूव--लावण्णे होत्था, से जहानामए मूलाछल्लिया इ वा वालुंकछ-ल्लिया इ वा कारेल्लयछल्लिया इ वा, एवामेव धण्णस्स अण-गारस्स कण्णा सुक्का लुक्खा निम्मंसा चम्मछिरत्ताए पण्णायंति, नो चेव णं मंससोणियत्ताए।।

50. धन्य अनगार के कानों का तपो-जनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई मूले की छाल (कन्द विशेष), बालुंक की छाल तथा करेले की छाल होती हैं, वैसे ही धन्य अनगार के कान सूखे-रूखे और निर्मांस हो गए। वे चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहे थे, मांस और शोणित के रूप में नहीं।

51. धण्णस्स णं अणगारस्स सीसस्स अयमेयारूवे तव-रूव-लावण्णे होत्था, से जहानामए तरुणगलाउए इ वा तरुणगए-लालुए इ वा सिण्हालए इ वा तरुणए छिण्णे आयवे दिण्णे सुक्के समाणे मिलायमाणे चिट्ठइ, एवामेव धण्णस्स अणगारस्स सीसं सुक्कं लुक्खं निम्मंसं अट्ठि-चम्म-छिरत्ताए पण्णायइ, नो चेव णं मंस-सोणियत्ताए।।

51. धन्य अनगार के सिर का तपोजनित रूप और लावण्य इस प्रकार का हो गया, जैसे कोई कोमल तुम्बा, कोमल एलालुक फल (कन्द विशेष) तथा सिस्तालक (फल विशेष) होते है, वे कोमल फल काटकर धूप में सूखाने से म्लान हो जाते हैं, वैसे ही धन्य अनगार का सिर सूखा-रूखा और निर्मांस हो गया। वह अस्थि, चर्म और शिराओं के रूप में दिखाई दे रहे थे। मांस और शोणित के रूप में नहीं।

52. धण्णे णं अणगारे सुक्केणं भुक्खेणं पायजंघोरुणा, विगय-तडि-करालेणं कडिकडाहेणं, पिट्ठिमस्सिएणं उदरभायणेणं, जोइज्जमाणेहिं पासुलि-कडएहिं, अक्खुसुत्तमाला विव गणेज्जमाणेहिं पिट्ठिकरंडगसंधीहिं गंगातरंगभूएणं उरकडगदेसभाएणं, सुक्कसप्पसमाणाहिं बाहाहिं, सिढिलकडाली विव लंबंतेहि य अग्गहत्थेहिं, कंपणवाइओ विव वेवमाणीए सीसघडीए पम्माणवयणकमले उब्भडघडमुहे उच्छुद्धणयणकोसे जीवंजीवेणं गच्छइ, जीवंजीवेणं चिट्ठइ, भासं भासित्ता गिलाइ, भासं भासमाणे गिलाइ, भासं भासिस्सामि त्ति गिलाइ। से जहानामए इंगाल-सगडिया इ वा कट्ठसगडिया इ वा पत्तसगडिया इ वा तिलंडासगडिया इ वा एरंडसगडिया इ वा, उण्हे दिण्णा सुक्का समाणी ससद्दं गच्छइ, ससद्दं चिट्ठइ, एवामेव धण्णे अणगारे ससद्दं गच्छइ, ससद्दं चिट्ठइ, उवचिए तवेणं, अवचिए मंससोणिएणं, हुयासणे इव भासरासिपलिच्छण्णे तवेणं, तेएणं, तवतेयसिरीए अईव-अईव उवसोभेमाणे - उवसोभेमाणे चिट्ठइ।।

52. धन्य अनगार के पाद, जंघा और उरु भूख के कारण सूख गए। उसका कटी भाग हड्डियों के उन्नत हो जाने से कडाह की तरह विकृत दिखाई देने लगा। उदर भाजन पीठ से चिपक गया। पसलियां कड़े के रूप में दिखाई देने लगी। पृष्ठ करण्डक की संधियों की अक्ष (रुद्राक्ष की माला) की भांति गणना होने लगी। उर रूप कटक भाग गंगानदी की तरंगों जैसा दिखाई देने लगा। भुजाएं सूखे सांप के समान हो गई। अग्रहस्त शिथिल कटालिका (अश्‍व के मुख को बांधने का उपकरण, लगाम) के समान लटकने लगे। शिरोघटिका (सिररूपी घटिका) कंपन ग्रस्त वायु वाले व्यक्ति के समान कांपने लगा। मुख रूपी कमल म्लान हो गया। उसका मुख घड़े की भांति विकराल हो गया। नयन कोश भीतर की ओर धंस गए। जैसे कोयलों से भरी हुई गाड़ी, ईंधन से भरी हुई गाड़ी, पत्तों से भरी हुई गाड़ी, तिलदण्डों से भरी हुई गाड़ी तथा एरण्ड से भरी हुई गाड़ी ताप लगने से सूख जाने पर शब्द करती हुई चलती है, शब्द करती हुई ठहरती है, इसी प्रकार धन्य अनगार 'कट कट' शब्द करता हुआ चलता है, 'कट कट' शब्द करता हुआ ठहरता है। वह तप से उपचित और मांस शोणित से अपचित हो गया। वह राख के ढेर से ढकी हुई अग्नि की भांति तप, तेज तथा तपस्तेज की श्री से अतीव-अतीव उपशोभित होता हुआ, उपशोभित होता हुआ रहता है।

सेणियस्स महादुक्करकारय-पुच्छा-पदं

53. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे गुणसिलए चेइए। सेणिए राया।।

श्रेणिक द्वारा महादुष्करकारक पृच्छा पद

53. उस काल और उस समय राजगृह नगर में गुणशिलक चैत्य था। उसका राजा श्रेणिक था।

54. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसढे। परिसा निग्गया। सेणिए निग्गए। धम्मकहा। परिसा पडिगया।।

54. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। श्रेणिक ने निर्गमन किया। धर्म कथा हुई। परिषद् लौट गई।

55. तए णं से सेणिए राया समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी–इमासि णं भंते! इंदभूइपामोक्खाणं चोद्दसण्हं समणसाहस्सीणं कतरे अणगारे महादुक्करकारए चेव महाणिज्जरतराए चेव? एवं खलु सेणिया! इमासिं णं इंदुभूइपामोक्खाणं चोद्दसण्हं समण-साहस्सीणं धण्णे अणगारे महादुक्कर-कारए चेव महाणिज्जरतराए चेव।।

55. वह राजा श्रेणिक श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म को सुनकर, अवधारण कर श्रमण भगवान महावीर को वन्दन-नमस्कार करता है, वन्दन-नमस्कार कर, इस प्रकार बोला–भंते! इन्द्रभूति प्रमुख चौदह हजार श्रमणों में कौन अनगार महादुष्कर कारक और महानिर्जरतर (ज्यादा निर्जरा) करने वाला है? श्रेणिक! इन्द्रभूति प्रमुख चौदह हजार श्रमण में धन्य अनगार महादुष्कर कारक और महानिर्जरतर है।

56. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ, इमासिं णं इंदभूइपामोक्खाणं चोद्दसण्हं समणसाहस्सीणं धण्णे अणगारे महादुक्करकारए चेव महाणिज्जरतराए चेव?

56. भंते! यह किस अपेक्षा से कहा गया है कि इन्द्रभूति प्रमुख चौदह हजार श्रमणों में महादुष्कर कारक तथा महानिर्जरतर धन्य अनगार है।

भगवओ उत्तर-पदं

57. एवं खलु सेणिया! तेणं कालेणं तेणं समएणं कायंदी नामं नयरी होत्था। धण्णे दारए उप्पिं पासायवडेंसए विहरइ। तए णं अहं अण्णया कयाई पुव्वाणुपुव्वीए चरमाणे गामाणु-गामं दूइज्जमाणे जेणेव कायंदी नयरी जेणेव सहसंबवणे उज्जाणे तेणेव उवागए। अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरामि। परिसा निग्गया। तहेव जाव पव्वइए जाव बिलमिव पण्णग-भूएणं अप्पाणेणं आहारं आहारेइ। धण्णस्स णं अणगारस्स सरीर-वण्णओ सव्वो जाव तवतेयसिरीए अईव-अईव उवसोभेमाणे- उवसोभेमाणे चिट्ठइ। से तेणट्ठेणं सेणिया! एवं वुच्चइ इमासिं णं इंदभूइपामोक्खाणं चोद्दसण्हं समणसाहस्सीणं धण्णे अणगारे महादुक्करकारए चेव महाणिज्जरतराए चेव।।

भगवान का उत्तर-पद

57. श्रेणिक! उस काल और उस समय काकंदी नामक नगरी थी। वहां बालक धन्य प्रासादावतंसक के उपरितन में विहरण करता था। तब किसी समय मैं क्रमश: विहरण करता हुआ ग्रामानुग्राम परिव्रजन करता हुआ जहां काकंदी नगरी थी, जहां सहस्राम्रवन उद्यान था, वहां आया। वहां आकर प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से स्वयं को भावित करता हुआ विहार करने लगा। परिषद ने निर्गमन किया। उसी तरह यावत् प्रव्रजित हुआ यावत् वह बिल में प्रवेश करते हुए सांप की भांति आत्म-भाव से आहार करने लगा। धन्य अनगार के शरीर का संपूर्ण वर्णन यावत् तप और तेज की श्री से अतीव-अतीव उपशोभित होता हुआ, उपशोभित होता हुआ रहने लगा। श्रेणिक! इस अपेक्षा से कहा गया, इन्द्रभूति प्रमुख चौदह हजार श्रमणों में धन्य अनगार महादुष्करकारक तथा महानिर्जरतर है।

सेणिएण धण्णस्स थवणा-पदं

58. तए णं से सेणिए राया समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव धण्णे अणगारे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता धण्णं अणगारं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी–धण्णे सि णं तुमं देवाणुप्पिया! सुपुण्णे सि णं तुमं देवाणुप्पिया! सुकयत्थे सि णं तुमं देवाणुप्पिया! कयलक्खणे सि णं तुमं देवाणुप्पिया! सुलद्धे णं देवाणुप्पिया! तव माणुस्सए जम्मजीवियफले त्ति कट्टु वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जामेव दिसं पाउब्भूए, तामेव दिसं पडिगए।।

श्रेणिक द्वारा धन्य की स्तवना का पद

58. तब राजा श्रेणिक श्रमण भगवान महावीर के इस अर्थ को सुनकर अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट हुआ। श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर जहां धन्यकुमार है वहां आता है। आकर धन्यकुमार को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन-नमस्कार कर इस प्रकार कहता है–धन्य हो तुम देवानुप्रिय! पुण्यशाली हो तुम देवानुप्रिय! सुकृतार्थ हो तुम देवानुप्रिय! कृत लक्षण हो तुम देवानुप्रिय! तुमने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है। ऐसा कहकर वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन- नमस्कार कर जहां श्रमण भगवान महावीर है, वहां आया। वहां आकर श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर, वन्दन-नमस्कार करता है। वन्दन- नमस्कार कर जिस दिशा से आया, उसी दिशा में चला गया।

धण्णस्स सव्वट्ठसिद्ध-गमण-पदं

59. तए णं तस्स धण्णस्स अणगारस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकाले धम्मजागरियं जागरमाणस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था एवं खलु अहं इमेणं ओरालेणं तवोकम्मेणं धमणिसंतए जाए। जहा खंदओ तहेव चिंता। आपुच्छणं। थेरेहिं सद्धिं विउलं पव्वयं दुरुहइ। मासिया संलेहणा। नव मासा परियाओ जाव काल-मासे कालं किच्चा उड्ढं चंदिम-सूर-गहगण-नक्खत्त-तारारूवाणं जाव नवयगेवेज्जविमाणपत्थडे उड्ढं दूरं वीईवइत्ता सव्वट्ठसिद्धे विमाणे देवत्ताए उववण्णे। थेरा तहेव ओयरंति जाव इमे से आयारभंडए।।

धन्य अनगार का सर्वार्थसिद्ध गमन-पद

59. किसी समय मध्यरात्रि में धर्म जागरिका करते हुए उस धन्य अनगार के मन में आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ, मैं इस प्रधान तप:कर्म से धमनियों का जाल मात्र हो गया हूं। स्कंदक की भांति चिन्तन, आपृच्छना। स्थविरों के साथ विपुल पर्वत पर आरोहण करता है। एक मासिक संलेखना। नौ मास श्रामण्य पर्याय का पालन यावत् मृत्यु के समय मृत्यु का वरण कर वह ऊपर चन्द्र, सूर्य, ग्रहगण, नक्षत्र, तारों यावत् नव ग्रैवेयक विमान के प्रस्तटों का अतिक्रमण कर ऊपर दूर सर्वार्थसिद्ध विमान में देवता के रूप में उपपन्न हुआ। स्थविर वैसे ही नीचे उतरते है यावत् ये उसके आचार-भण्डक-धर्मोपकरण हैं।

60. भंतेति! भगवं गोयमे तहेव आपुच्छति, जहा खंदयस्स भगवं वागरेइ जाव सव्वट्ठसिद्धे विमाणे उववण्णे।।

60. भंते! भगवान गौतम वैसे ही पूछते हैं, वैसे ही स्कन्दक की भांति भगवान कथन करते हैं यावत् सर्वार्थ सिद्ध विमान में उपपन्न हुआ।

61. धण्णस्स णं भंते! देवस्स केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता? गोयमा! तेत्तीसं सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।

61. भंते! धन्यदेव की कितने काल की स्थिति प्रज्ञप्त है? गौतम! उसकी तेतीस सागरोपम स्थिति प्रज्ञप्त है।

62. से णं भंते! ताओ देवलोगाओ कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ? गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिनिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।

62. भंते! वह देवलोक से कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा? गौतम! वह महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध, प्रशान्त, मुक्त और परिनिर्वृत होगा, सब दु:खों का अन्त करेगा।

निक्खेव-पदं

63. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप पद

63. जम्बू! श्रमण भगवान महावीर ने यावत् सिद्धिगति सम्प्राप्त ने इस प्रकार प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

टिप्पण (अध्ययन 1)

सूत्र 4

1. काकंदी नाम की नगरी (काकंदी नामं नयरी)

राजा जितशत्रु की राजधानी। यह उत्तर भारत की प्राचीन और प्रसिद्ध नगरी थी।

2. सहस्राम्रवन उद्यान (सहसंबवणे उज्जाणे)

काकंदी नाम की नगरी के परिपार्श्‍व में सहस्राम्रवन नाम का उद्यान था। संभवत: प्राचीन काल में जहां हजारों आम्र के वृक्ष होते थे, उस उद्यान को सहस्राम्रवन कहा जाता था। लोगों के लिए यह स्थान आमोद-प्रमोद के लिए भी उपयोग में आता था। यह स्थान कुछ ऊंचाई पर होने के कारण उद्यान 'उद्यान' कहलाता था।

3. जितशत्रु राजा (जियसत्तू राया )

जैन ग्रन्थों में कई राज्यों के राजाओं का नाम जितशत्रु (जियसत्तु) मिलता है। उनमें निम्‍नलिखित राज्यों के राजा जितशत्रु भगवान महावीर के भक्त थे–

1. वाणिज्यग्राम 2. चम्पा 3. वाराणसी 4. आलभिका 5. कंपिल्लपुर 6. काकन्दी 7. पोलासपुर 8. श्रावस्ती 9. लोहार्गल।

उवासगदसाओ में भगवान् महावीर के दस श्रमणोपासकों का जीवनवृत्त है। वे आठ नगरी के रहवासी थे–

(1) वाणिज्यग्राम (2) चम्पा (3) वाणारसी (वाराणसी) (4) आलभिका (5) कंपिल्लपुर (6) पोलासपुर (7) राजगृह (8) श्रावस्ती। वाराणसी और श्रावस्ती के दो श्रमणोपासक थे। इन आठ राज्यों में से राजगृह को छोड़ सात नगरों के राजा जितशत्रु थे।

जब भी नगरी में भगवान महावीर का समवसरण जुड़ा तब वे भगवान के दर्शनार्थ गए।

काकन्दी नाम की नगरी के राजा का नाम भी जितशत्रु था। भगवान महावीर जब काकन्दी पधारे तब वह भी भगवान को वंदना करने गया।

लोहार्गला के राजा का नाम जितशत्रु था। भगवान महावीर छद्मस्थ काल में मगध भूमि से पुरिमताल जाते हुए लोहार्गला से गुजरे तब जितशत्रु ने उनकी वंदना की।

इन नौ नगरी के राजा जितशत्रु हुए तब एक प्रश्‍न उपस्थित होता है। जितशत्रु विशेषण? या जितशत्रु नाम? सम्पूर्णत: तो कहना मुश्किल है, पर अलग-अलग नगरी के राजा का एक ही नाम होने में आपत्ति तो नहीं है, पर जितशत्रु इस नाम को विशेषण के रूप में मानना भी अनुचित नहीं है। आगम में इन्द्रभूति एक गणधर का नाम मिलता है, पर उन्हें गौतम के नाम से अधिक जाना जाता है। जबकि गौतम नाम नहीं उनका गोत्र था। वैसे ही यहां शत्रु को जीतने वाला जितशत्रु कहलाता है। यह गुणवाची नाम हो जाता है। अरिमर्दन भी राजा का नाम प्राप्त होता है। यहां पर भी यही लगता है यह गुणवाची होने से नाम पड़ गया।

बौद्ध ग्रंथों में श्रावस्ती के राजा का नाम प्रसेनजित आने से 'विमल चरण' ला ने जैन ग्रंथों में आए जितशत्रु और प्रसेनजित को एक मान लिया है।

यह एकीकरण यथार्थ नहीं लगता क्योंकि जैन ग्रंथों में राजा प्रसेनजित का भी उल्लेख प्राप्त होता है। एक अन्य स्थल पर 'ला' महोदय ने वाराणसी, काम्पिल्य और आलभिका के जितशत्रु राजाओं को एक ही व्यक्ति मान लिया है और कहा है कि ये सब राजा प्रसेनजित के अधीन राजे थे। ला ने वहां उवासगदसाओ का प्रमाण दिया है पर लगता है ला महोदय ने यह वर्णन ठीक से पढ़ा नहीं है। उवासगदसाओ में ऐसा उल्लेख है कि उन नगरों में जब भगवान महावीर पधारे तब वहां के राजा उनकी वंदना करने आए। ये सब एक ही व्यक्ति नहीं थे, बल्कि भिन्न-भिन्न थे। जैन ग्रंथों में 25 आर्य देशों का उल्लेख है। उनमें वाराणसी, काम्पिल्य आदि स्वतंत्र राष्ट्र की राजधानियां बताई गई हैं, अत: सबको एक में मिलाना उचित नहीं है। उवासगदसाओ के अनुवाद में हार्नले ने लिखा है–'सूर्य प्रज्ञप्ति में जितशत्रु को विदेह की राजधानी मिथिला का राजा बताया है, दूसरी ओर भगवान महावीर के मामा चेटक को वैशाली अथवा विदेह का राजा होना लिखा है, अत: लगता है कि जितशत्रु और चेटक एक ही व्यक्ति थे।' उसी का अनुसरण एन. ए. गोरे ने भी किया।

सूत्र 6

4. अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय शरीर वाला (अहीणपडिपुण्ण पंचेंदियसरीर ) यावत् सुरूप था।

ज्ञाता-वृत्तिकार के अनुसार इसका अर्थ होता है–जिसमें पांचों ही इन्द्रियां, लक्षण और स्वरूप की दृष्टि से अन्यून हो ऐसे शरीर वाला।

5. पांच धायमाताओं से परिगृहीत (पंचधाई परिग्गहिए )

उस समय सम्पन्न परिवारों में बच्चों के लालन-पालन के लिए धाय माताओं को नियुक्त किया जाता था। कर्तव्य और दायित्व के आधार पर इनके पांच विभाग किए गए हैं–

1. क्षीर धात्री–दूध पिलाने वाली

2. मज्जन धात्री–स्‍नान कराने वाली

3. क्रीडा धात्री–खेल-कूद कराने वाली

4. मण्डन धात्री–साज-श्रृंगार कराने वाली

5. अंक धात्री–गोद में रखने वाली

6. बहत्तर कलाएं (बावत्तरिं कलाओ)

ज्ञाताधर्मकथा में 72 कलाओं के नाम दिये हुए हैं। वे इस प्रकार हैं–

1. लेख 2. गणित 3. रूप 4. नाट्य 5. गीत 6. वाद्य 7. स्वरगत 8. पुस्करगत 9. समताल 10. द्यूत 11. जनवाद 12. पाशक फेंकने की कला 13. अष्टापद 14. पूर:काव्य 15. दक् मृत्तिका 16. अन्नविधि 17. पान विधि 18. वस्त्र विधि 19. विलेपन विधि 20. शयन विधि 21. आर्या 22. प्रहेलिका 23. मागधिका 24. गाथा 25. गीतिका 26 श्‍लोक 27. हिरण्य युक्ति 28. सुवर्ण युक्ति 29. चूर्ण युक्ति 30. आभरण विधि 31. तरुणी प्रतिकर्म 32. स्त्री लक्षण 33. पुरुष लक्षण 34. हय लक्षण 35. गज लक्षण 36. गो लक्षण 37. कुक्कुट लक्षण 38. छत्र लक्षण 39. दण्ड लक्षण 40. असि लक्षण 41. मणि लक्षण 42. काकिनी लक्षण 43. वास्तु विद्या 44. स्कन्धावारमान 45. नगरमान 46. व्यूह 47. प्रतिव्यूह 48 चार 49. प्रतिचार 50. चक्रव्यूह 51. गरुड व्यूह 52. शकट व्यूह 53. युद्ध 54. नियुद्ध 55. युद्धातियुद्ध 56. अस्थियुद्ध 57. मुष्टियुद्ध 58. बाहु युद्ध 59. लता युद्ध 60. इषु अस्त्र 61. त्सरुप्रवाद (खड्गशास्त्र) 62. धनुर्वेद 63. हिरण्यपाक 64. सुवर्णपाक 65 वृत्तक्रीडा 66. सूत्र क्रीडा 67. नालिका क्रीडा 68. पत्रछेद्य 69. कट्छेद्य 70. सजीव 71. निर्जीव 72. शकुन-रुत।

ज्ञाताधर्मकथा के अतिरिक्त्त औपपातिक, राजप्रश्‍नीय और जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति की वृत्ति में भी बहत्तर कलाओं का कुछ नाम और क्रम-भेद के साथ उल्लेख मिलता है। उनका तुलनात्मक अध्ययन इस प्रकार है–

जम्बूद्वीप प्रज्ञप्ति (2/64) में बहत्तर कलाओं का उल्लेख है। वृत्तिकार ने उनका विवरण इस प्रकार प्रस्तुत किया है–

1. लेख–अक्षर-विन्यास की कला। (देखें–लेख शब्द का टिप्पण)

2. गणित–जोड़, बाकी आदि पाटीगणित।

3. रूप–शिला, सुवर्ण, मणि, वस्त्र, चित्र आदि में विभिन्न रूपों का निर्माण।

4. नाट्य–अभिनययुक्त और अभिनयरहित नाट्य।

5. गीत–गान विज्ञान।

6. वादित–तत, वितत आदि वाद्यविज्ञान।

7. स्वरगत–षड्ज, ऋषभ, गान्धार आदि स्वर विज्ञान, जो संगीत के मूलभूत तत्त्व हैं।

8. पुष्करगत–मृदंग, अंग्य आदि वाद्य विषयक विज्ञान। ये संगीत के परम प्रधान अंग हैं, इसलिए इनका वाद्य से भिन्न कथन किया गया है।

9. समताल–गीत आदि का कालमान मतालफ कहलाता है। ताल संबंधी सम-विषम काल का ज्ञान कराने वाला विज्ञान।

10. द्यूत–द्यूतकला।

11. जनवाद–विशेष प्रकार का द्यूत।

12. पाशक–पाशाओं से खेला जाने वाला द्यूत।

13. अष्टापद–शतरंज खेलने का विज्ञान।

14. पुर:काव्य–आशु कविता का विज्ञान।

15. दमकमृत्तिका–जल-शोधन का विज्ञान।

16. अन्नविधि–अन्न-संस्कार का विज्ञान।

17. पानविधि–जल-संस्कार विज्ञान अथवा जलपान के गुणों और दोषों का विज्ञान।

जैसे–भोजन के बीच जलपान अमृत होता है और भोजन के अन्त में जलपान विष होता है।

18. वस्त्रविधि–वस्त्र पहनने का विज्ञान। वस्त्र के दैविक आदि नौ कोण होते हैं। उनको कहां-कैसे धारण करने का विज्ञान।

19. विलेपनविधि–यक्षकर्दम्रकपूर, अगरु, कंकोल।कस्तूरी और चंदन आदि गन्ध-द्रव्यों के मिश्रण का विज्ञान।

20. शयनविधि–राजा, राजपुत्र, मंत्री, सेनापति, पुरोहित आदि का शय्या-विज्ञान अथवा स्वप्‍न विज्ञान।

21. आर्या–मात्राछंद के निर्माण का विज्ञान।

22. प्रहेलिका–गूढ आशय वाले पद्यों के निर्माण का विज्ञान।

23. मागधिका–मागधिका छन्द में पद्य-निर्माण का विज्ञान।

24. गाथा–संस्कृत से भिन्न भाषाओं में निबद्ध आर्या छन्द के निर्माण का विज्ञान।

25. गीतिका–जिसमें पहला-दूसरा चरण सदृश और तीसरा-चौथा चरण आर्या छंद का हो, उसे गीतिका कहते हैं। उसके निर्माण का विज्ञान।

26. श्‍लोक–अनुष्टुप् श्‍लोक-निर्माण का विज्ञान।

27. हिरुण्ययुक्ति–चांदी को यथास्थान योजित करने का विज्ञान।

28. स्वर्णयुक्ति–स्वर्ण को यथास्थान योजित करने का विज्ञान।

29. चूर्णयुक्ति–विविध गंधचूर्णों के निर्माण का विज्ञान।

30. आभरणविधि–आभूषण बनाने या पहनने का विज्ञान।

31. तरुणीपरिकर्म–स्त्रियों की प्रसाधन कला, जिससे उनके अवयवों के वर्ण आदि सुन्दर बनते हों।

32. स्त्रीलक्षण–सामुद्रशास्त्रोक्त स्त्रीलक्षण विज्ञान।

33. पुरुषलक्षण–सामुद्रशास्त्रोक्त पुरुषलक्षण विज्ञान।

34. हयलक्षण–घोड़े के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

35. गजलक्षण–हाथी के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

36. गोणलक्षण–गाय के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

37. कुर्कुटलक्षण–कुक्कुट के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

38. छत्रलक्षण–छत्र के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

39. दंडलक्षण–डंडे के लक्षणों, शुभ-अशुभ को जानने का विज्ञान।

40. असिलक्षण–तलवार के लक्षणों अशुभ को जानने का विज्ञान।

41. मणिलक्षण–रत्‍नपरीक्षा के ग्रन्थ में उक्त मणि के दोष-गुण को जानने का विज्ञान।

42. काकणी–चक्रवर्ती के काकणी रत्‍न के लक्षणों को जानने का विज्ञान।

43. वास्तुविधा–वास्तुशास्त्र प्रसिद्ध गृहभूमि के गुण-दोष को जानने का विज्ञान।

44. स्कन्धावारमान–सेना परिमाण का विज्ञान।

45. नगरमान–नगर निर्माण का विज्ञान।

46. चार–ग्रहगति विज्ञान।

47. प्रतिचार–ग्रहों की प्रतिकूल गति को जानने का विज्ञान अथवा रोग के प्रतिकार का विज्ञान।

48. व्यूह–व्यूह रचना का विज्ञान।

49. प्रतिव्यूह–शत्रुओं की व्यूह-रचना को भंग करने का विज्ञान।

50. चक्रव्यूह–चक्र के आकार की सैन्य-रचना के निर्माण का विज्ञान।

51. गरुडव्यूह–गरुड के आकार के सैन्य-रचना के निर्माण का विज्ञान।

52. शकटव्यूह–शकट के आकार के सैन्य-रचना के निर्माण का विज्ञान।

53. युद्ध–कुक्कुट, बैल आदि की तरह लड़ने के लिए योद्धाओं का दौड़ना।

54. नियुद्ध–मल्लयुद्ध का विज्ञान।

55. युद्धातियुद्ध–महायुद्ध का विज्ञान।

56. दृष्टियुद्ध–शत्रु-योद्धाओं के आंखों को निर्निमेष रखकर लड़ने का विज्ञान।

57, मुष्टियुद्ध–मुट्ठियों से लड़ने का विज्ञान।

58. बाहूयुद्ध–भुजाओं से लड़ने का विज्ञान, परस्पर एक-दूसरे को पकड़ने की इच्छा से भुजाओं को फैलाकर दौड़ना।

59. लतायुद्ध–जैसे लतावृक्ष के मूल से ऊपर तक उसे आवे-ष्टित कर लेती है, वैसे ही योद्धा अपने प्रतिद्वन्दी के शरीर को गहरा आवेष्टित कर, उसे भूमि पर गिरा देने काविज्ञान।

60. ईषुशास्त्र–नागबाण आदि दिव्य अस्त्र आदि के प्रयोग का विज्ञान।

61. त्सरुप्रवाद्रखड़ग–शिक्षा शास्र।

62. धनुर्वेद–धनु:शास्र।

63. हिरण्यपाक–चांदी-निर्माण का विज्ञान।

64. सुवर्णपाक–स्वर्ण-निर्माण का विज्ञान।

65. सूत्रखेल–सूत्रक्रीड़ा का विज्ञान।

66. वस्त्रखेल–वस्त्रक्रीड़ा का विज्ञान।

67. नालिकाखेल–नली से पाशा डालकर द्युत खेलने का विज्ञान।

68. पत्रच्छेद्य–एक सौ आठ पत्रों में से किसी विवक्षित पत्र को बाण से छेदने का हस्त-कौशल सिखाने का विज्ञान।

69. कटच्छेद्य–कट की भांति क्रमश: वस्तु भंग करने का विज्ञान।

70. सजीव–मृत धातु को सजीव करना उसको मौलिक रूप में लाने का विज्ञान।

71. निर्जीव–स्वर्ण आदि धातुओं को मारने का विज्ञान, पारद को मूर्च्छित करने का विज्ञान।

72. शकुनरुत–वसन्तराज आदि शकुन शास्त्रों में उक्त विज्ञान।

सूत्र 10

7. कोणिक (कोणिय)

कोणिक (कूणिक) राजगृह के अधिपति महाराज श्रेणिक का पुत्र था। माता का नाम चेलना था। कोणिक भगवान महावीर का अनुयायी था।

सूत्र 11

8. आध्यात्मिक स्मृत्यात्मक अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प (अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे)

'अज्झत्थिए' इसका संस्कृत रूप आध्यात्मिक होता है। इस आधार पर अज्झत्तिए पाठ की परिकल्पना की जा सकती है। किन्तु प्राचीन प्राकृत में प्राय: सर्वत्र द्वित्व तकार के स्थान पर 'त्थ' का प्रयोग मिलता है। इसका अर्थ है–'आन्तरिक- आत्मविषयक।'

चिन्तित–स्मृत्यात्मक।

प्रार्थित–अभिलाषात्मक।

मनोगत–मन में विद्यमान, वचन के द्वारा अप्रकाशित।

संकल्प–संकल्पना, विकल्प।

आध्यात्मिक से लेकर संकल्प तक एक वाक्य गुच्छक है। इसमें संकल्प की प्रक्रिया निर्दिष्ट है।

9. उग्र भोज (उग्गा भोगा)

'उग्र'–भगवान ऋषभ ने आरक्षक वर्ग के रूप में जिनकी नियुक्ति की थी, वे उग्र कहलाए। उनके वंशज को भी उग्र कहा गया।

'भोज'–जो गुरु स्थानीय थे, वे तथा उनके वंशज। ज्ञाता वृत्ति के अनुसार 'उग्र' का अर्थ रक्षा करने वाला तथा भोज का अर्थ गुरु वंशज है।

शान्त्याचार्य ने 'उग्र' का अर्थ आरक्षक तथा 'भोज' का अर्थ गुरु स्थानीय किया है।

सूत्र 14

10. ऋषि परिषद् (इसिपरिसाए)

औपपातिक-वृत्ति–में चार प्रकार की परिषद् का उल्लेख मिलता है–

ऋषि-परिषद्–अतिशय ज्ञान सम्पन्न साधुओं की परिषद्।

मुनि-परिषद–मौन की साधना करने वाले साधुओं की परिषद्।

यति-परिषद्–चारित्र के प्रति जागरूक रहने वाले साधुओं की परिषद्।

देव-परिषद्–देवताओं की परिषद्।

सूत्र 16

11. जमाली

जमाली कुंडपुर नगर में रहने वाले क्षत्रिय कुमार थे। उनकी माता का नाम सुदर्शना था। वह भगवान महावीर की बड़ी बहिन थी। जमाली का विवाह भगवान की पुत्री प्रियदर्शना के साथ हुआ था।

जमाली पांच सौ पुरुषों के साथ भगवान महावीर के पास प्रव्रजित हुए। उनके साथ-साथ उनकी पत्‍नी प्रियदर्शना भी हजार स्त्रियों के साथ दीक्षित हुई।

भगवान महावीर के कैवल्य प्राप्ति के चौदह वर्ष पश्‍चात् श्रावस्ती नगरी में बहुरतवाद की उत्पत्ति हुई। इसके प्ररूपक आचार्य जमाली थे।

सूत्र 17

12. अनिष्ट....कटुवाणी (अणिट्ठं....फरुसं)

प्रस्तुत सूत्र में अप्रिय और अमनोनुकूल घटना से व्यक्ति के मन व शरीर पर कितना गहरा असर होता है, उसका मार्मिक चित्रण किया गया है।

सूत्र 19

13. थावच्चापुत्र

द्वारवती (द्वारिका) नगरी में थावच्चा नाम की गृह स्वामिनी के 'थावच्चा पुत्र' नाम का सार्थवाह पुत्र था। भगवान अरिष्टनेमि का प्रवचन सुनकर मन में अभिनिष्क्रमण का संकल्प उत्पन्न हुआ।

थावच्चापुत्र ने एक हजार व्यक्तियों के साथ दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने शैलक राजर्षि को श्रमणोपासक बनाया, सोगन्धिक नगरी के सेठ सुदर्शन को विनय मूल धर्म समझाकर श्रमणोपासक बनाया तथा शुक परिव्राजक के साथ चर्चा कर उसे प्रतिबोध दिया।

सूत्र 21

14. सूत्र 21

प्रस्तुत सूत्र में जैन मुनि की एक जीवन्त प्रतिमा उत्कीर्ण की गई है। इस सूत्र से मुनि-चर्या कैसी होती है उसका पूर्णरूपेण निर्देश मिलता है। इसके दर्शन से मुनि के मुनित्व से साक्षात्कार हो जाता है। उसके बाह्य और आन्तरिक दोनों रूप सामने आ जाते हैं। 'चलना, बोलना, वस्तुओं को लेना, रखना और उत्सर्ग करना' ये जीवन-यात्रा की सामान्य प्रवृत्तियां हैं। ये प्रवृत्तियां एक जनसाधारण व्यक्ति के लिए लागू होती हैं। लेकिन इनके साथ 'समिति' शब्द का प्रयोग है। वह इस बात की ओर इंगित करता है कि मुनि की ये प्रवृत्तियां सर्वसाधारण की तरह नहीं होनी चाहिए; ये गुप्तिपूर्वक होनी चाहिए। ये प्रवृत्तियां संयत और जागरूकतापूर्वक होनी चाहिए।

मन, वचन और शरीर्रये तीनों प्रवृत्ति के साधन हैं। इनका प्रयोग भी संयत और संगत होना चाहिए। मुनि के लिए इन प्रवृत्तियों का निग्रह करना भी आवश्यक है। साधना के लिए प्रवृत्ति और निवृत्ति का संतुलन अपेक्षित होता है। प्रवृत्ति के बिना जीवन की यात्रा नहीं चलती और निवृत्ति के बिना प्रवृत्ति में होने वाली समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। इसलिए यह निर्देश है कि मन, वचन, शरीर की सम्यक् प्रवृत्ति और गुप्ति दोनों करनी चाहिए। उनकी सम्यक् प्रवृत्ति करने वाला मुनि मन:समित, वचनसमित और कायसमित कहलाता है; उनकी निवृत्ति करने वाला मनोगुप्त, वचनगुप्त और कायगुप्त कहलाता है।

गुप्त का अर्थ है–संरक्षित। भगवान महावीर ने इसे मनोगुप्त आदि का निगमन बतलाया है। दशवैकालिक की चूर्णियों के आधार पर इसका विशेष अर्थ ज्ञात होता है। वह इस प्रकार है–

'गुरु के वचन में दत्तावस्थान' और प्रयोजन वश बोलने वाला इन्द्रियों को सुरक्षित रखने वाला गुप्तेन्द्रिय, ब्रह्मचर्य की नौ गुप्तियों का सम्यक् पालन करने वाला गुप्त ब्रह्मचारी होता है।

इन्द्रिय-विकार से मुक्त जितेन्द्रिय होता है। भगवती-वृत्तिकार ने गुप्तेन्द्रिय और जितेन्द्रिय के बीच एक भेदरेखा खींची है, 'जिसमें इन्द्रिय-विकार का अभाव है, किन्तु उसका गोपन कर लेता है वह गुप्तेन्द्रिय है और जिसमें इन्द्रिय-विकार उत्पन्न नहीं होता है, वह जितेन्द्रिय होता है।'

शरीर, वचन और मन की विविध अवस्थाओं में होने वाली प्रवृत्ति और निवृत्ति के माध्यम से मुनि के स्वरूप का चित्रण किया गया है। ईर्या, एषणा, आदान-निक्षेप, उच्चार-प्रस्रवण और कायसमिति, ये सब शरीर की चेष्टाएं हैं। कायगुप्ति, इन्द्रियगुप्ति, ब्रह्मचर्यगुप्ति, ये शारीरिक चेष्टा की निवृत्ति के प्रकार हैं।

भाषा- और वचन-समिति, ये भाषा की प्रवृत्ति के प्रकार है। वचन-गुप्ति भाषा की निवृत्ति है।

मन की समिति, यह मन की प्रवृत्ति का निर्देश है। मन की गुप्ति, यह उसकी निवृत्ति का निर्देश है। 'गुप्त' का संबंध मन और वचन दोनों से हो सकता है। मुनि अपने शरीर, वचन और मन की प्रवृत्ति और निवृत्ति दोनों का संतुलन बनाए, इस सूत्र में इसका सम्यग् मार्गदर्शन दिया गया है।

मुनि के लिए संग (लेप या आसक्ति) का त्याग करना आवश्यक है। स्वामी कार्त्तिकेय ने संग को तीन उदाहरणों के द्वारा समझाया है–मिष्ट भोजन, रागद्वेष उत्पन्न करने वाली वस्तुएं और ममत्व के वासस्थान-इनको छोड़ना त्याग है। उपाध्याय विनयविजय ने शान्तसुधारस-भावना में भी त्याग की यही परिभाषा की है।

अकलंक ने त्याग के तीन अर्थ किए हैं–सन्निधि या संग्रह का अपाय करना, स्वयोग्यदान अथवा संयत को ज्ञान आदि का दान।

'अकरणीय कार्य में लज्जा करना' मुनि के चरित्र का एक विशेष लक्षण है। वृत्तिकार ने लज्जु का अर्थ 'संयमी' किया है। शंकराचार्य ने ह्री का अर्थ 'अकार्य करने में लज्जा' किया है। वृत्तिकार ने लज्जु का वैकल्पिक अर्थ 'रज्जु' की भांति सरल व्यवहार करने वाला किया है।

एक गृहस्थ धन-सम्पदा को प्राप्त कर अपने आप को धन्य मानता है, वैसे ही मुनि आत्मिक सम्पदा को उपलब्ध कर धन्य होता है।

कुछ लोग असमर्थ होने के कारण सहन करते हैं अथवा उन्हें सहन करना पड़ता है। मुनि समर्थ होते हुए भी प्रतिकूल परिस्थिति को सहन करता है, इसलिए वह क्षान्तिक्षम कहलाता है।

मुनि का हृदय अकलुषित या पवित्र होता है, इसलिए उसे शोधी कहा गया। इसका वैकल्पिक अर्थ सुहृद् हो सकता है। वह समस्त प्राणियों के साथ मैत्री का व्यवहार करता है; इसलिए यह अर्थ भी संगत है।

वह अनिदान होता है–पौद्गलिक पदार्थों की आकांक्षा नहीं करता।

मुनि आत्मा में रमण करता है; इसलिए पदार्थ के प्रति उसके मन में औत्सुक्य नहीं होता। किसी वस्तु को देखकर यह क्या है? यह कैसी है? यह किसकी है? यह कहां होती है? आदि-आदि प्रश्‍नों की व्याकुलता उसमें नहीं होती। वह उत्कंठा से मुक्त होता है। उत्तरज्झयणाणि के अनुसार यह स्थिति सुख की स्पृहा का निवारण करने पर प्राप्त होती है।

मुनि की भावधारा संयम में अन्तर्लीन रहती है; इसलिए वह 'अबहिर्लेश्य' कहलाता है।

मुनि सम–समानता की अनुभूति, शम-शान्ति, क्लम-तपस्या में रत होता है, उसका श्रामण्य अतिशायी बनता है; इसलिए उसे 'सुश्रामण्यरत' कहा जाता है।

मुनि क्रोध–आदि कषाय तथा इन्द्रिय और मन का निग्रह करता है, इसलिए वह 'दान्त' कहलाता है।

इणमेव निग्गंथं पावयणं पुरओ काउं विहरइ–इस वाक्य में पूर्ण समर्पण की अभिव्यञ्जना की गई है। नैर्ग्रन्थ प्रवचन को निरन्तर रखना या उसे आगे रखकर चलना हार्दिक श्रद्धा का प्रतिफलन है।

मुनि कैसा होना चाहिए और मुनि को कैसा जीवन जीना चाहिए, उसका एक सर्वांगीण चित्रण प्रस्तुत प्रकरण में हुआ है।

सूत्र 22

15. आचाम्ल (आयंबिल)

ओदन, कुलमाष आदि में से कोई एक अन्न के उपरांत अन्य के त्याग के द्वारा किया जाने वाला तप।

16. संसृष्ट (संसट्ठ)

दीयमान वस्तु से हाथ का संसृष्ट (लिप्त) होना।

17. उज्झित-धर्मवाला (उज्झिय-धम्मियं )

जिस खाद्य पदार्थ का परित्याग कर दिया गया हो, छोड़ दिया गया हो वह पदार्थ उज्झित धर्म वाला होता है।

18. श्रमण, माहन, अतिथि, कृपण-वनीपक (समण-माहण-अतिहि-किवण-वणीमगा)

समण–श्रमण, निग्रन्थ आदि।

माहण–ब्राह्मण।

अतिथि–भोजन के समय उपस्थित होने वाला।

कृपण–दरिद्र।

वनीपक–याचक विशेष।

सूत्र 25

19. अभ्युद्यत (अब्भुज्जयाए)

वृत्तिकार के अनुसार अभ्युद्यत अर्थात् सुविहित (अच्छी तरह से किया हुआ)। उससे सम्बन्धित एषणा अभ्युद्यता एषणा कहलाती है।

20. पययाए (प्रयत्‍न)

प्रयत्‍नपूर्वक।

21. पयत्ताए (गुरु द्वारा अनुज्ञात)

इसका अर्थ है–गुरु द्वारा अनुज्ञात।

22. पग्गहियाए (प्रगृहीत)

प्रगृहीत–प्रकृष्ट रूप से (बहुमानपूर्वक) जो गृहीत है, स्वीकृत है वह प्रगृहीत है।

सूत्र 30

23. सूत्र 30

प्रस्तुत सूत्र में तप के चौदह विशेषण निर्दिष्ट हैं–

1. ओराल–इसका अर्थ है प्रधान। वह तप प्रधान होता है, जो आशंसा मुक्त हो।

2. विपुल–विस्तीर्ण लम्बी अवधि तक होने वाला तप।

3. प्रयत्त–गुरु द्वारा अनुज्ञात।

4. प्रगृहीत–संयमपूर्वक आराधित। भगवती वृत्तिकार ने इसका अर्थ 'बहुमानपूर्वक आश्रित' किया है।

5. कल्याण–आरोग्यकर।

6. शिव–निरुपद्रव।

7. धन्य–कृतार्थ।

8. मांगल्य–अनिष्ट का उपशमन करने वाला।

9. सश्रीक–आभायुक्त।

10. उदग्र–उत्तरोत्तर वर्धमान।

11. उदात्त–उत्तमभाव युक्त।

12. उत्तम–श्रेष्ठ। वृत्तिकार ने इसका अर्थ 'ज्ञानयुक्त' तथा 'उत्तम पुरुषों' द्वारा आसेवित भी किया है।

13. उदार–व्यथायुक्त।

14. महानुभाव–महान् प्रभावी।

सूत्र 31-52

24. सूत्र 31-52

प्रस्तुत आलापक के अन्तर्गत धन्य अनगार द्वारा की गई तपस्या से धन्य अनगार के शरीर के प्रत्येक अवयव का रूप और लावण्य का विभिन्न उपमाओं के द्वारा मार्मिक चित्रण किया गया है।

बीयं अज्झयणं : दूसरा अध्ययन

सुणक्खत्ते : सुनक्षत्र

सुणक्खत्त-पदं

64. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं तच्चस्स वग्गस्स पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स के अट्ठे पण्णत्ते?

सुनक्षत्र-पद

64. यदि भंते! श्रमण भगवान महावीर ने तीसरे वर्ग के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है, तो भंते! दूसरे अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

65. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं काकंदी नयरी। जियसत्तू राया।।

65. जम्बू! उस काल, उस समय काकंदी नाम की नगरी थी। जितशत्रु राजा था।

66. तत्थ णं काकंदीए नयरीए भद्दा नामं सत्थवाही परिवसइ, अड्ढा।।

66. उस काकंदी नगरी में भद्रा नाम की सार्थवाही रहती थी। वह आढ्य (समृद्ध) थी।

67. तीसे णं भद्दाए सत्थवाहीए पुत्ते सुणक्खत्ते नामं दारए होत्था, अहीण-पडिपुण्ण-पंचेंदियसरीरे जाव सुरूवे पंचधाइपरिक्खित्ते जहा धण्णो तहेव। बत्तीसओ दाओ जाव उप्पिं पासायवडेंसए विहरइ।।

67. उस भद्रा सार्थवाही का पुत्र सुनक्षत्र नाम का बालक था। वह अहीन प्रतिपूर्ण पञ्चेन्द्रिय शरीर वाला यावत् सुरूप और धन्यकुमार की भांति पांच धाय माताओं से प्रगृहीत था। बत्तीस वस्तु श्रेणियों का प्रीतिदान यावत् प्रवर प्रासाद के उपरितन भाग में रहता है।

68. तेणं कालेणं तेणं समएणं समोसरणं। जहा धण्णे तहा सुणक्खत्ते वि निग्गए। जहा थावच्चापुत्तस्स तहा निक्खमणं जाव अणगारे जाए इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी।।

68. उस काल और उस समय समवसरण हुआ। धन्य कुमार की भांति सुनक्षत्र ने भी निर्गमन किया। थावच्चापुत्र की भांति अभिनिष्क्रमण यावत् अनगार बना ईर्या समिति यावत् गुप्त ब्रह्मचारी।

69. तए णं से सुणक्खत्ते जं चेव दिवसं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए तं चेव दिवसं अभिग्गहं तहेव जाव बिलमिव पण्णगभूएणं अप्पाणेणं आहारं आहारेइ, आहारेत्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

69. तब वह सुनक्षत्र जिस दिन श्रमण भगवान महावीर के पास मुण्ड हो अनगार से अनगारता में प्रव्रजित होता है, उसी दिन अभिग्रह करता है यावत् बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति1 आत्म भाव से आहार करता है। आहार कर वह संयम और तप से अपने आपको भावित करता हुआ विहार करता है।

70. सामी बहिया जणवयविहारं विहरइ। एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

70. स्वामी (सुनक्षत्र) बाहर जनपद विहार करता है। ग्यारह अंगों का अध्ययन करता है। संयम और तप से अपने आपको भावित करता हुआ विहार करता है।

71. तए णं से सुणक्खत्ते अणगारे तेणं ओरालेणं तवोकम्मेणं जहा खंदओ अईव-अईव उवसोभेमाणे चिट्ठइ।।

71. वह सुनक्षत्र अनगार उस प्रधान तप:कर्म से स्कन्दक की भांति अतीव-अतीव उपशोभित हो रहा है।

72. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। सामी समोसढे। परिसा निग्गया। राया निग्गओ। धम्मकहा। राया पडिगओ। परिसा पडिगया।।

72. उस काल और उस समय राजगृह नगर था। गुणशिलक चैत्य। श्रेणिक राजा। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। राजा ने निर्गमन किया। धर्म-कथा हुई। राजा लौट गया। परिषद् वापिस चली गई।

73. तए णं तस्स सुणक्खत्तस्स अणगारस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकाले धम्मजागरियं जागरमाणस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था, जहा खंदयस्स। बहू वासा परियाओ। गोयमपुच्छा। तहेव कहेइ जाव सव्वट्ठसिद्धे विमाणे देवत्ताए उववण्णे। तेत्तीसं सागरोवमाइं ठिई। महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

73. किसी समय मध्यरात्रि में धर्मजागरिका करते हुए उस सुनक्षत्र अनगार के इस प्रकार का आध्यात्मिक, स्मृत्यात्मक, अभिलाषात्मक, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ। जैसे स्कन्दक को। बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन। गौतम द्वारा पृच्छा। वैसे ही कहता है, यावत् सर्वार्थसिद्ध विमान में देव रूप में उपपन्न हुआ। तेतीस सागरोपम की स्थिति। महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।

टिप्पण (अध्ययन 2)

सूत्र 69

1. बिल में प्रविष्ट होते हुए सांप की भांति (बिलमिव पण्णग-भूएणं)

प्रस्तुत प्रसंग में भोजन की विधि का संक्षिप्त और महत्त्वपूर्ण निर्देश है। मुनि भोजन कैसे करे, इसका प्रस्तुत सूत्र में निरूपण किया गया है।

बिलमिव पन्नगभूए के दो अर्थ हैं। पहला अर्थ है–जैसे सर्प बिल में शीघ्रता से घुस जाता है, वैसे ही साधु भोजन का स्वाद न लेते हुए शीघ्र उसे निगल जाए। दूसरा अर्थ है–बिल में सर्प को जो कुछ भी प्राप्त हो जाता है वह उसका स्वाद लिए बिना निगल जाता है, वैसे ही साधु भी, जो कुछ प्राप्त हो उसे अस्वाद वृत्ति से खा ले।

वृत्तिकार के अनुसार जिस प्रकार सर्प पार्श्‍व भाग का स्पर्श किए बिना बिल में सीधा भीतर प्रवेश करता है उसी प्रकार साधु बिना स्वाद लिए राग रहित होकर आहार करे।

3-10 अज्झयणाणि : 3-10 अध्ययन

इसिदासादि-पदं

74. एवं सुणक्खत्तगमेणं सेसा वि अट्ठ अज्झयणा भाणियव्वा, नवरं–आणुपुव्वीए दोण्णि रायगिहे, दोण्णि साकेते, दोण्णि वाणियग्गामे, नवमो हत्थिणपुरे, दसमो रायगिहे। नवण्हं भद्दाओ जणणीओ। नवण्ह वि बत्तीसओ दाओ। नवण्हं निक्खमणं थावच्चापुत्तस्स सरिसं। वेहल्लस्स पिया करेइ। छम्मासा वेहल्लए। नव धण्णे। सेसाणं बहू वासा। मासं संलेहणा। सव्वट्ठसिद्धे। सव्वे महाविदेहे सिज्झिस्संति।।

ऋषिदास आदि-पद

74. इस प्रकार सुनक्षत्र की भांति ही शेष आठ अध्ययन वक्तव्य है। इतना विशेष है–क्रमश: उनमें से दो राजगृह, दो साकेत, दो वाणिज्यग्राम, नौवां हस्तिनापुर और दसवां राजगृह में हुआ। नौवों की माताओं का नाम भद्रा था। नौवों को बत्तीस वस्तु श्रेणियों का प्रीतिदान। नौवों का थावच्चा पुत्र की भांति निष्क्रमण। वेहल्ल का निष्क्रमण समारोह उसका पिता करता है। वेहल्ल छह मास, धन्य ने नौ मास तथा शेष सबने बहुत वर्षों तक श्रामण्य पर्याय का पालन किया। मासिक संलेखना। सर्वार्थसिद्धि में उपपत्ति, सब महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगें।

निक्खेव-पदं

75. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं आइगरेणं तित्थगरेणं सहसंबुद्धेणं लोग-णाहेणं लोगप्पदीवेणं लोग-पज्जोयगरेणं अभयदएणं सरण-दएणं चक्खुदएणं मग्गदएणं धम्मदएणं धम्मदेसएणं धम्म-वरचाउरंतचक्कवट्टिणा अप्पडि-हयवरणाणदंसणधरेणं जिणेणं जाणएणं बुद्धेणं बोहएणं मुत्तेणं मोयएणं तिण्णेणं तारएणं सिवमयलमरुयमणंतमक्खयमव्वा-बाहमपुणरावत्तयं सिद्धिगइनामधेयं ठाणं संपत्तेणं अणुत्तरोववाइय-दसाणं तच्चस्स वग्गस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

निक्षेप-पद

75. जंबू! इस प्रकार धर्म के आदिकर्त्ता1 तीर्थंकर स्वयं संबुद्ध, लोक के नाथ,2 लोक में प्रदीप,3 लोक में प्रद्योत कर,4 अभयदाता,5 शरण दाता,6 चक्षुदाता,7 मार्गदाता,8 धर्मदाता, धर्मदेशक,9 धर्म के प्रवर चतुर्दिग्जयी चक्रवर्ती,10 अप्रतिहत प्रवर ज्ञान-दर्शन के धारक,11 ज्ञाता, ज्ञान देनेवाले, बुद्ध, बोध देने वाले, मुक्त, मुक्त करने वाले, तीर्ण, तारने वाले, शिव, अचल, अरुज, अनन्त, अक्षय, अव्याबाध, पुनरावृत्तिरहित, सिद्धगति नामक स्थान12 को संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने अनुत्तरोपपातिकदशा के तीसरे वर्ग का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

परिसेसो

अणुत्तरोववाइयदसाणं एगो सुयखंधो। तिण्णि वग्गा। तिसु चेव दिवसेसु उद्दिसिज्जंति। तत्थ पढमे वग्गे दस उद्देसगा। बिइए वग्गे तेरस उद्देसगा। तइए वग्गे दस उद्देसगा।

सेसं जहा नायाधम्मकहाणं तहा नेयव्वं।।

परिशेष

अनुत्तरोपपातिकदशा का एक श्रुत-स्कन्ध। तीन वर्ग। वे तीन ही दिनों में उद्दिष्ट किए जाते हैं।

प्रथम वर्ग में दस उद्देशक, दूसरे वर्ग में तेरह उद्देशक। तीसरे वर्ग में दस उद्देशक।

शेष वर्णन ज्ञाताधर्मकथा की भांति ज्ञातव्य है।

ग्रन्थ परिमाण

कुल अक्षर 9954

अनुष्टुप् श्‍लोक 311 अ. 2

टिप्पण (अध्ययन 3-10)

सूत्र 75

1. धर्म के आदिकर्त्ता (आइगराणं)

धर्म का अर्थ है–प्रवचन (श्रुतधर्म)। आचारांग आदि ग्रंथों के अर्थ प्रणयन करने वाले आदिकर होते हैं।

2. लोकनाथ (लोगनाहाणं)

लोक अर्थात् संज्ञी भव्य प्राणियों के नाथ। संज्ञी भव्य प्राणियों के योगक्षेम (प्राप्त सम्यग्दर्शन की संपुष्टी एवं अप्राप्त सम्यग् दर्शन आदि की प्राप्ति कराने में सक्षम) करने वाले नाथ।

3. लोकप्रदीप (लोगपईवाणं)

जिस प्रकार दीपक प्रकाश डालता है और अन्धकार को नष्ट करता है उसी प्रकार तीर्थंकर भी मनुष्य, तिर्यञ्च और देवताओं के अन्तर्तिमिर को दूर करते हैं।

4. लोक में उद्योत करने वाले (लोकपज्जोयगराणं)

तीर्थंकर अपने केवल ज्ञान द्वारा संपूर्ण लोक को प्रकाशित करते हैं। इस विशेषण से हरि, हर, हिरण्यगर्भ आदि परतीर्थ मतों का निषेध किया गया है।

5. अभयदाता (अभयदयाणं)

तीर्थंकर सभी प्राणियों को अभय देने वाले हैं। उनमें विशेष दया होती है। अत: किसी को उनसे भय नहीं होता है।

6. शरणदाता (सरणदयाणं)

शरण का अर्थ है–त्राण, रक्षा का स्थान। जैसे उपद्रवग्रस्त व्यक्ति की रक्षा करने वाला व्यक्ति उपकारी होता है उसी प्रकार तीर्थंकर भव रोग से पीड़ित की रक्षा, शरण देने वाले होते हैं।

7. चक्षुदाता (चक्खुदयाणं)

जिस प्रकार वन आदि में गए हुए व्यक्तियों को चोर लुटेरे धन आदि की इच्छा से आंखें बांध देते हैं फिर कोई उपकारी व्यक्ति उनकी आंख की पट्टी को दूर करता है, दूर कर उसे आगे का रास्ता दिखा देता है उसी प्रकार तीर्थंकर राग आदि चोर-लुटेरों द्वारा जिनका ज्ञान चक्षु आच्छादित हो गया है उनको श्रुतज्ञान रूपी चक्षु प्रदान कर निर्वाण मार्ग को दिखाते हैं। श्रुत ज्ञान रूपी चक्षु से संपन्न व्यक्ति ही हेय, उपादेय आदि भावों को सम्यक् देख सकता है।

8. मार्गदाता (मग्गदयाणं)

जैसे चोरों द्वारा लुटे हुए व्यक्तियों को निरुपद्रव मार्ग दिखाने वाला परम उपकारी होता है उसी प्रकार तीर्थकर प्राणियों को सम्यग्ज्ञान, दर्शन, चारित्ररूपी मार्ग दिखाकर उनका परम उपकार करते हैं।

9. धार्मोपदेष्टा (धम्मदेसयाणं)

तीर्थंकर श्रुत और चारित्र रूपी धर्म की देशना देते हैं। अत: वे धर्मोपदेष्टा कहलाते हैं।

10. धर्म के प्रवर चतुर्दिक्जयी चक्रवर्ती (धम्मवरचक्क-वट्टीणं)

जैसे चक्रवर्ती चार अन्त वाली पृथ्वी (तीन तरफ समुद्र एक तरफ हिमवान् पर्वत) का स्वामी होता है। उसी प्रकार तीर्थंकर चातुरन्त (चार गति रूप नरक, तिर्यंच, मनुष्य, देव) संसार का छेदन कराने वाले होते हैं। अत: उन्हें धर्म के प्रवर चतुर्दिक्जयी चक्रवर्ती कहा गया है।

11. अबाधित प्रवर ज्ञान-दर्शन के धारक (अप्पडिहयवरनाण-दसंणधारणं)

ज्ञान विशेष अवबोध कराने वाला होता है। दर्शन सामान्य अवबोध कराने वाला होता है। छद्मस्थ अवस्था में ज्ञान और दर्शन आच्छादित रहते हैं। तीर्थंकरों के ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय का क्षय होने से उनका ज्ञान-दर्शन अनावृत होता है। अत: उन्हें अबाधित प्रवर ज्ञान-दर्शन के धारक कहा गया है।

12. शिव.....संप्राप्त (सिव.....संपत्तेणं)

प्रस्तुत आलापक में सिद्धिगति प्राप्त जीवों की अपेक्षा से कुछ विशेषण कहे गए हैं

शिव–कल्याकारी। अभयदेवसूरि ने शिव का अर्थ आबाधा रहित किया है।

अचल–स्थिर-स्वभाविक प्रायोगिक हलन-चलन के हेतु का अभाव।

अरुज–सिद्ध अवस्था में शरीर और मन का अभाव होने से रोग रहित।

अनन्त–अनन्त ज्ञान के धारक।

अक्षय–अक्ष-क्षय रहित। पूर्णिमा के चन्द्रमा के मण्डल की तरह।

अव्याबाध–व्यवधान रहित। अभयदेवसूरि ने इसका अर्थ किया है–किसी दूसरों को पीड़ा नहीं देने वाले।

पुनरावृत्ति से रहित–जन्म-मरण के चक्र से मुक्त।

♦

परिशिष्ट 1

04

परिशिष्ट 1

शब्दानुक्रम

अ

अङ्ग (अङ्ग)–1/1-3, 8; 3/29, 70

अगिद्ध (अगृद्ध)–3/27

अग्गहत्थ (अग्रहस्त)–3/52

अच्चुय (अच्युत)–1/8

अच्छाहि ( )–3/19

आच्छि (असिन्)–3/49

अज्ज (अद्य)–3/11

अज्जसुहम्म (आर्य सुधर्मा)–1/1

अज्झत्थिय (आध्यात्मिक)–3/11, 59, 73

अज्झयण (अध्ययन)–1/3-5, 14, 16; 2/2; 3/2,3, 63, 64, 74

अज्झोववण्ण (अध्युपपन्न)–3/27

अट्ठ (अष्टन्)–1/6

अट्ठ (अर्थ)–1/1, 5, 14, 16; 2/1, 3, 6; 3/1-3, 13, 56-58, 63, 64, 75

अट्ठम (अष्टम)–1/1

अट्ठि (अस्थि)–3/30-36, 38-45, 48-51

अडमाण (अटत्)–3/24

अड्ढ (आढ्य)–3/5, 66

अणंत (अनन्त)–3/75

अणगार (अनगार)–1/2, 9, 10; 3/2, 15, 21-27, 29-52, 55-59, 68, 69, 71, 73

अणज्झोववण्ण (अनध्योंपपन्न)–3/27

अणायंबिल (अनाचाम्ल)–3/22, 24

अणिट्ठ (अनिष्ट)–3/17

अणुज्झियधम्मिय (अनुज्झित धार्मिक)–3/22, 24

अणुत्तरोववाइयदसा (अनुत्तरोपपातिकदशा)–1/1-5, 14, 16; 2/1-3, 6; 3/1-3, 75

अणेग (अनेक)–3/7

अण्ण (अन्य)–3/22, 24

अण्णया (अन्यदा)–3/28

अतिहि (अतिथि)–3/22, 24

अतीव (अतीव)–3/30

अंग (अवयव)–3/17

अंगलिया ()–3/32,43

अंत (अन्त)–2/4; 3/62

अंतगडदसा (अन्तकृत्दशा)–1/1

अंतिय (अन्तिक)–3/13, 15, 29, 55, 58, 69

अंतेवासी (अंतेवासी)–1/10, 11

अंबग (आम्रक)–3/48

अंबगट्ठिया (दे) (आम्रगुटिका)–3/45

अंबाडग (आम्रातक)–3/48

अकंत (अकान्त)–3/17

अकलुस (अकलुष)–3/26

अक्खय (अक्षय)–3/75

अक्खसुत्तमाला (अक्षसूत्रमाला)–3/52

अगढिय (अग्रथित)–3/27

अगत्थिय (अगस्त्यक)–3/41

अदीण (अदीन)–3/26

अपराजिए (अपराजित)–1/15; 2/5

अपरिभूय (अपरिभूत)–3/5

अपुणरावत्तय (अपुनरावर्तक)–3/75

अप्प (आत्मन्)–3/12, 22, 23, 27, 29, 57, 69, 70

अप्पडिहय (अप्रतिहत)–3/75

अप्पिय (अप्रिय)–3/17

अब्भणुण्णाय (अभ्यनुज्ञात)–3/22, 23, 27

अब्भुग्गय (अभ्युद्गत)–3/7

अब्भुज्जयाए (अभ्युद्यत)–3/25

अभय (अभय)–1/4, 15

अभयदयाणं (अभयदय)–3/75

अभिग्गह (अभिग्रह)–3/69

अमणाम (दे.) (अमन)–3/17

अमणुण्ण (अमनोज्ञ)–3/17

अमुच्छिय (अमूर्च्छित)–3/27

अम्मय (दे.) (अम्बा)–3/15

अम्ह (अस्मद)–1/10

अयल (अचल)–3/75

अरुय (अरुज)–3/75

अलं (अलम्)–3/6

अलत्त (अलक्त)–3/46

अवकंखंति ( )–3/22

अवचिय (अवचित)–3/30, 52

अवणद्ध (अवनदध)–3/30

अवरत्त (अपररात्र)–3/59, 73

अवि (अपि)–3/6

अविमण (अविमनस)–3/26

अविसादी (अविसाद)–3/26

अव्याबाह (अव्याबाध)–3/75

असंसट्ठ (असंसृष्ट)–3/22, 24

असुयपुव्वं (अश्रुतपूर्व)–3/17

अहापज्ज (यथापर्याप्त)–3/26

अहापडिरूव (यथाप्रतिरूप)–3/12, 57

अहासुह (यथासुख)–3/15, 22

अहिज्जइ ( )–1/8; 3/29

अहिज्जिता ( )–3/29

अहीए (अधीत)–3/6

अहीण (अहीन)–3/6, 67

आ

आइगर (आदिकर)–3/75

आइय (आदि)–3/29

आइल्ल (आदिम)–1/15

आउक्खय (आयु:क्षय)–1/13

आगार (अगार)–3/15, 22, 69

आगमण (आगमन)–3/12

आणय (आनत)–1/8

आणुपुव्वी (आनुपूर्वी)–1/15; 2/5; 3/74

आदि (आदि)–2/5

आपुच्छइ (आपृच्छति)–3/16

आपुच्छामि (आपृच्छति)–1/15

आपुच्छणा (आपृच्छा)–1/8; 3/59

आयंबिल (आचाम्ल)–3/22-24

आयव (आतप)–3/43, 45, 48, 51

आयाण-भंड-मत्त-णिक्खेवणासमिए (आदानभाण्डामात्रनिक्षेपणा

समिति)–3/21

आयारभंडए (आचार भाण्ड)–1/9; 3/59

आयाहिण (आदक्षिण)–3/13, 15, 58

आरण (आरण)–1/8

आहार (आहार)–3/27, 53, 69

आहारेइ (आहारयति)–3/27

आहरेत्ता (आहार्य)–3/27

आहिय (आख्यात)–2/2; 3/2

इ

इंगाल (अंगार)–3/30, 52

इंदभूइ (इन्द्रभूति)–3/55-57

इति (इति)–1/10

इब्भ (इभ्य)–3/8

इरियासमिए (ईर्यासमिति)–2/21, 68

इव (इव)–3/27

इसि (ऋषि)–3/14

इसिदास (ऋषिदास)–3/2

उ

उक्कम (उत्क्रम)–1/15

उग्ग (उग्र)–3/11, 12

उच्च (उच्च)–3/24

उच्चत्थवण्णए (उच्चस्थापनक)–3/44

उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाण-जल्ल परिट्ठाणणियासमिए (उच्चार प्रस्रवण-क्ष्वेल-सिंघाण जल्ल पारिष्ठापनिकी समिति)–3/21

उच्छुद्ध (दे)–3/52

उज्जाण (उद्यान)–3/4, 12, 28, 57

उज्झियधम्मिय (उज्झित धार्मिक)–3/22, 24

उट्ट (उष्ट्र)–3/36

उड्ढं (ऊर्ध्व)–1/8

उत्तम (उत्तम)–3/30

उदग्ग (उदग्र)–3/30

उदत्त (उदात्त)–3/30

उदर (उदर)–3/37, 52

उदार (उदार)–3/30

उद्देसग (उद्देशक)–3/75

उप्पिं (उपरि)–1/7

उब्भड (उद्भट)–3/52

उम्मुक्क (उन्मुक्त)–3/7

उर (उरस्)–3/40, 52

उवचिय (उपचित)–3/30, 52

उवयालि (उपआलि)–1/4

उववज्जिहिइ (उपपन्न)–1/13

उवण्ण (उपपन्न)–1/8, 10, 11; 3/59, 60, 73

उववाय (उपपात)–1/15

उवसोभेमाण (उपसोभमान)–3/30, 52, 57, 71

उवागच्छइ (उपागच्छति)–1/13

उवागच्छित्ता (उपागत्य)–3/13

उवागए (उवागत)–3/57

ऊ

ऊरू (ऊरु) 3/35, 52

ऊसिए (उच्छ्रित) 3/7

ए

एक्कारस (एकादश)–3/8

एग (एक)–3/7

एगइय (एकक)–3/12

एय (एतत्)–3/11

एयारूव (एतद्रूप)–3/11, 31-51, 59, 73

एरंड (एरण्ड)–3/30, 52

एलालुए (एलालुक)–3/51

एव (एव)–2/4

एसणाए (एषणा)–3/25

एसणासमिए (एषणासमित)–3/21

एसमाण (एषयत्)–3/25

ओ

ओग्गह (अवग्रह) 3/12, 57

ओगिण्हित्ता (अवगृहित्वा)–3/12

ओयरंति ( )–3/59

ओराल (उदार)–3/30, 59

क

कइ (कति)–1/3

कंचुइज्ज (कंचुकी)–3/11-13

कंपणवाइय (कम्पनवातिक)–3/52

कट्टु (कृत्वा)–3/58

कट्ठ (काष्ट)–3/30

कट्ठकोलंब (काष्ठकोलम्ब)–3/37

कट्ठपाउया (काष्ठपादुका)–3/31

कडय (कटक)–3/38, 40, 52

कडाली (दे. कटालिका)–3/52

कडाह (कटाह)–3/52

कडि (कटि)–3/52

कडिपत्त (कटिपत्र)–3/36

कण्ण (कृष्ण)–3/19

कण्णगा (कन्या का)–3/8

कण्णा (कर्ण)–3/39, 50

कतर (कतर)–3/55

कप्प (कल्प)–1/8

कप्पइ (कल्पते)–3/22

कमल (कमल)–3/52

कयलक्खण (कृतलक्षण)–3/58

कयाइ (कदाचित्)–3/28

करेत्ता (कृत्वा)–1/9

कहिं (क्‍व) –/10

काउसग्ग (कायोत्सर्ग)–1/9

काकंदी (काकंदी)–3/4, 5, 11, 12, 24, 26, 28, 57, 65, 66

कागजंघा (काकजंघा)–3/33

कामभोग (कामभोग)–1/7; 3/9

कायगुत्ते (कायगुप्ति)–3/21

कायसमिए (काय समिति)–3/21

कारेल्लय (दे. करेला)–3/50

काल (काल)–1/1, 6, 8, 12; 2/4; 3/4, 10, 11, 53, 54, 57, 59, 61, 65, 68, 72, 73

कालगए (कालगत)–1/9-11

कालमास (कालमास)–1/8; 3/59

कालि (काली)–3/34

काहिइ (काहिति)–2/4

किच्चा (कृत्वा)–1/8

किडिकिडियाभूय (किटिकिटिकाभूत)–3/30

किण्ण (किंनम्)–3/11

किवण (कृपण)–3/22-24

कुंडिया (कुंडिका)–3/44

कुमार (कुमार)–1/4, 6; 2/4

कुल (कुल) 3/24

केवइयं (कियत्)–1/12; 3/61

कोणिक (कोणिक)–3/10

कोस (कोश)–3/52

ख

खंदय (स्कन्दक)–1/8, 11; 3/59, 60, 71, 73

खंभ (स्तम्भ)–3/7

खलु (खलु)–1/2

ग

गंगा (गंगा) नदी–3/52

गच्छइ (गच्छति)–3/30

गच्छिहिइ (गमिष्यति)–1/13

गण (गण)–1/8, 11; 3/59

गणेज्जमाण (गव्यमान)–3/52

गय (गम)–3/74

गय (गत)–1/7, 10; 3/9

गुणरयण (गुण रत्‍न)–1/8

गुणसिलय (गुणशीलक)–1/6; 2/4; 3/53, 72

गुत्त (गुप्त)–3/21

गुत्तबंभयारी (गुप्तब्रह्मचारी)–3/21, 68

गुत्तिंदिय (गुप्तेन्द्रिय)–3/21

गुलिया (ग्ररिका)–3/46

गूढदंत (गूढदंत)–2/2

गेण्हंति (गृह्णाति)–1/9

गेण्हविइ (गाह्य)–3/8

गेवेज्ज (ग्रेवेयक)–1/8; 3/59

गोयम (गोतम)–1/10-13; 3/24, 26, 60-62, 73

गोला (गोलक)–3/39

घ

घड (घट)–3/26

घर (गृह)–3/24

च

चंदिम (चन्द्रमा)–1/8, 11; 3/59

चंदिमा (चंद्रिका)–3/2

चक्खवट्टि (चक्रवर्ती)–3/75

चक्खुए (चक्षुदाता)–3/2, 75

चम्म (चर्म)–3/30-51

चरमाण (चर)–3/57

चरित्त (चरित्र)–3/26

चाउरंत (चातुरन्त)–3/75

चामर (चामर)–3/18

चिंतणा (चिन्तना)–1/8; 3/18

चिंता (चिन्ता)–3/59

चिंतिय (चिन्तित–(3/11, 59, 73

चिट्ठइ (ष्ठा)–3/30

चिट्ठंति (तिष्ठन्ति)–3/32

चित्तकट्टर (दे. चित्रकूट)–3/40

चीवर (चीवर)–1/9

चेल्लणा (चेलणा)–1/15

चेव (चैव)–1/8

चौदस (चतुर्दश)–3/55

छ

छगणिया (दे. कंडा)–3/42

छट्ठ (षष्ठभक्त)–3/22

छट्ठंछट्ठेण (बेले-बेले)–3/22, 23

छडब्खमण (षष्ठक्षपण)–3/24

छत्त (छत्र)–3/18

छल्लिया (दे.) छल्लि)–3/50

छल्ली (दे.)–3/31

छिण्ण (छिन्न)–3/32, 35, 43, 48, 51

छिद (छिद्र)–3/49

छिरत्ताए (शिराएं)–3/31-51

ज

ज (यत्)–3/22

जइ (यदि)–1/1

जंघा (जंघा)–3/33, 52

जंबू (जम्बू) 1/1, 2, 4, 6, 14, 16; 2/2, 4, 6; 3/2, 4, 63, 65, 75

जण (जन)–3/11

जणणी (जननी)–3/74, 75

जणवयविहार (जनपदविहार)–2/28, 70

जमाली (जमाली)–3/16

जम्म (जन्म)–2/4; 3/58

जयंत (जयंत)–1/15; 2/5

जयण (यतन)–3/26

जरग (जरत्क)–3/31

जरग्गव (जरद्गव)–3/36

जलोया (जलोका)–3/46

जहा (यथा)–1/4

जहानामए (यथानामक)–3/30-58

जा (यावत्)–2/8

जाए (जात)–3/6, 21, 30, 59, 69

जागरमाण (जाग्रत)–3/59, 73

जाणय (ज्ञापक)–3/75

जाणित्ता (ज्ञात्वा)–1/9

जाणु (जानू)–3/34

जालि (जालि)–1/4, 6-12; 2/4

जालिकुमार (जालीकुमार)–1/7

जाव (यावत्)–1/1

जावज्जीव (यावज्जीव)–3/22, 23

जाहे (यदा)–3/18

जिब्भा (जिह्वा)–3/47

जियसत्तु (जितशत्रु)–3/4, 18, 19, 65

जीवंजीव (जीवजीव)–3/30, 52

जीविय (जीवित)–3/58

जोइज्जमाण (दृश्यमान)–3/52

जोग (योग)–3/26

जोगि (योगी)–3/26

ठ

ठाण (स्थान)–3/75

ठिइ (स्थिति)–1/12; 3/61, 73

ठिइक्खय (स्थितिक्षय)–1/13

(ढ)

ढेणियालिया (दे. ढेणिकालिका)–3/33, 34

ण

णं (वाक्यालंकारो)–1/1

णयण (नयन)–3/52

णाण (ज्ञान)–3/75

त

त (तत्)–1/1

तए (तत:)–1/2

तच्च (तृतीय)–3/1

तडि (तटि)–3/52

तत्थ (तत्र)–3/5

तरुणए–3/5, 51

तरुणग (तरुणक)–3/51

तरुणिया (तरुणिका)–3/32, 43, 48

तव (तप)–3/12, 27, 29-52, 57, 69, 70

तवोकम्म (तप:कर्म)–1/8; 3/22, 23, 30, 59, 71

तहा (तथा)–1/8

तहारूव (तथारूप)–3/29

तहेव (तथैव)–1/8

ताओ (तत:)–1/13

तारय (तारक)–3/75

तारारूव (तारारूप)–1/8, 11; 3/59

तारिगा (तारिका)–3/49

तालियंटपत्र (तालवृन्तपत्र)–3/40

तालुय (तालुक)–3/53

ति (त्ति)–1/2

तिक्खुत्तो (त्रिकृत्व:)–3/13, 15, 58

तिण्ण (तीर्ण)–3/75

तित्थगर (तीर्थंकर)–3/75

तिल (तिल)–3/30

तिविह (त्रिविध)–3/13

तुट्ठ (तुष्ट)–3/13, 15, 23, 58

तेत्तीस (तेतीस)–3/61

तेय (तेज)–3/30, 52, 57

तेरस (तेरह)–2/2

तो (तो)–3/25

थ

थावच्चापुत्र (थावच्चापुत्र)–3/16, 68, 74

थासयावलि (स्थासकावलि)–3/38

थिभिय (स्तिमित)–1/6; 3/4

थेर (स्थविर)–1/8, 9; 3/29, 59

द

दस (दत)–1/4

दंसण (दर्शन)–3/75

दाओ (दाय)–1/6; 3/8, 67, 74

दारग (दारक)–3/11

दारय (दारक)–3/6-9, 12-15, 18-21, 57, 67

दिइ (दृति)–3/37

दिण्ण (दत्त)–3/30, 32, 35, 43, 45, 48, 51, 52

दिवस (दिवस)–3/8, 22, 69, 75

दिसि (दिग्)–3/58

दीहदंत (दीर्घदन्त)–1/4, 15

दुक्ख (दु:ख)–3/62

दुम (द्रुम)–2/2

दुमसेण (द्रुमसेन)–2/2

दुरुहइ (दु:रोहति)–1/2

दूइज्जमाण (द्रूयमाण)–3/57

दूरं (दूर)–1/8; 3/59

देव (देव)–1/12; 3/61

देवत्त (देवत्व)–1/8, 11; 3/59, 73

देवलोग (देवलोक)–1/13; 3/62

देवाणुप्पिय (देवानुप्रिय)–1/10; 3/11, 12, 15, 18, 19, 22, 58

देवी (देवी)–1/6; 2/4

देस (देश)–3/52

दो (दो)–1/15

दोच्च (द्वितीय)–2/1

ध

धण्ण (धन्य)–3/2, 6-9, 11-15, 18-27, 29-52, 55, 59, 61, 67, 68, 74

धमणिसंतए (धमनिसन्तत)–3/30, 59

धम्म (धर्म)–3/14, 15, 55, 75

धम्मकहा (धर्मकथा)–3/54, 72

धम्मजागरिया (धर्मजागरिका)–3/59, 73

धम्मदए (धर्मोदय)–3/75

धम्मदेसए (धर्मदेशक)–3/75

धर्मवट–3/75

धर (धर)–3/75

धस (दे. धस्)–3/17

धाई (धात्री)–3/6, 67

धारिणी (धारिणी)–1/6, 15; 2/4, 5

न

न (न)–3/22

नंदा (नंदा)–1/15

नक्खत्त (नक्षत्र)–1/8, 11; 3/59

नमंसइ (नभक्ष्य)–1/10

नमंसित्ता (नमस्यित्वा)–1/10

नयर (नगर)–1/1, 6; 2/4, 5; 3/53, 72

नयरी (नगरी)–3/4, 5, 11, 12, 24, 26, 28, 57

नव (नव)–1/15

नवम (नवम)–1/1

नवय (नवक)–1/8

नवरं (नवरम्) 1/8

नाम (नाम)–1/10; 3/4-6, 57, 66, 67

नामधेयं (नामधेय)–3/75

नायाधम्मकहा (ज्ञाताधर्मकथा)–3/75

नासा (नासिका)–3/48

निक्खंत (निष्क्रान्त)–1/8

निक्खमण (निष्क्रमण)–3/19, 68, 74

निक्खमाण (निष्क्रामत्) –3/18

निग्गंथ (निर्ग्रन्थ)–3/15

निग्गच्छंति (निर्+गम्)–3/11

निग्गय (निर्गत)–1/1, 8; 3/10, 54, 57, 68, 72

निम्मंस (निर्मांस)–3/30-51

निसम्म (निशम्य)–3/13

नीय (नीच)–3/24

नेयव्व (ज्ञातव्य)3/75

नो (नो)–3/18

प

पंच (पञ्चन्)–1/15

पंचमुट्ठि (पंचमुष्टि)–3/20

पंचेंदिय (पंचेन्द्रिय)–3/6, 67

पगइभद्द (प्रकृतिभद्र)–1/10

पग्गहिय (प्रग्रहीत)–3/25, 30

पच्चणुभवमाण (प्रत्यनुभवत्)–1/7; 3/9

पज्जुवासइ (परि+उप+आस्)–3/13 (पर्युपासति)

पज्जुवासण (पर्युपासन)–3/13

पज्जुवासमाण (पर्युपासमान)–1/1

पडिगय (प्रतिगत)–3/54, 58, 72

पडिगाहेत्तए (प्रतिग्रहीतुम्)–3/22

पडिगाहेत्ता (प्रतिगृह्य)–3/26

पडिणिक्खमइ (प्रति+विस्+क्रम)–3/26

पडिणिक्खमित्ता (प्रतिनिष्क्रम्य)–3/26

पडिदंसेइ (प्रति+दर्शय्)–3/26

पडिपुण्ण (प्रतिपूर्ण)–3/6, 67

पडिबंध (प्रतिबन्ध)–3/22

पडिरूव (प्रतिरूप)–3/7

पढम (प्रथम)–1/3

पण्णगभूय (पन्नगभूत)–3/27, 57, 69

पण्णत्ता (त्ते) (प्रज्ञप्त)–1/1-5, 24, 16; 2/1-3, 6; 3/1 3, 63, 64

पण्णायंति (प्र+ज्ञा)–3/31

पत्त (पात्र)–1/9

पत्त (पत्र)–3/30, 42, 47, 52

पत्थड (प्रस्तट)–1/8; 3/59

पत्थिए (प्रार्थिक)–3/11, 59, 73

पद (पाद)–3/36

पम्माण (प्रम्लान)–3/52

पयत्त (प्रदत्त)–3/25, 30

पययाए (प्रयत्त)–3/25

पयाहिणं (प्रदक्षिणा)–3/13, 15, 58

परिकहेइ (परि+कथ्)–3/14

परिक्खित्त (परिक्षिप्त)–3/67

परिग्गहिय (परिगृहीत)–3/6, 22, 23

परिनिव्वाहिइ (परिनिर्विष्यति)–3/62

परिनिव्वाणवत्तिय (परिनिर्वाणप्रत्यय)–1/9

परियाय (पर्याय)–2/5; 3/59, 73

परिवसइ (परि+वस्)–3/5

परिसा (परिषद)–1/1; 3/10, 14, 54, 57, 72

पलास (पलाश)–3/42, 47

पलिच्छण्णे (प्रतिछन्न)–3/52

पव्वइए (प्रव्रजित)–3/20, 22, 57, 69

पव्वय (पर्वत)–1/8; 3/59

पव्वयामि (प्रव्रजामि)–3/15

पाउणित्ता (प्राप्य)–1/8

पाउया (पादुका)–3/31

पाण (पान)–3/25

पाणय (पानत)–1/8

पाणि (पाणि)–3/8

पामोक्ख (प्रामुख्य)–3/55-57

पाय (पाद)–3/31, 32, 52

पायचार (पादचार)–3/13

पारणय (पारणक)–3/22, 24

पावयण (प्रवचन)–3/15

पासमाण (पश्यत्)–3/11

पासाय (प्रासाद)–1/7; 3/9

पासायवडेंसय (प्रासादावतंसक)–3/7, 57, 67

पासुलिया (पांशुलिका)–3/38, 52

पि (अपि)–3/34

पिट्ठि (पृष्ठि)–3/52

पिट्ठिकरंडग (पृष्ठिकरंडक)–3/52

पिट्ठिकरंडय (पृष्ठिकरंडक)–3/39

पिट्ठिमा (पृष्ठि)–3/2

पिया (पिता)–1/15; 2/5; 3/74

पुच्छा (पृच्छा)–3/73

पुण्णसेण (पुण्यसेण)–2/2

पुत्त (पुत्र)–3/6, 67

पुप्फ (पुष्प)–3/4

पुरिस (पुरुष)–3/11-13

पुरिससेण्ण (पुरुषसेण)–1/4

पुव्वरत्त (पूर्वरात्र)–3/59, 73

पुव्वाणुपुव्वी (पूर्वानुपूर्वी)–3/57

पेढालपुत्त (पेढालपुत्र)–3/2

पेल्लय (पेलक)–3/2

पेसिया (पेशिका)–3/48

पोट्टिल (पोट्टिल)–3/2

पोर (पर्व)–3/34

पोरिसी (पौरुषी)–3/24

(फ)

फल (फल)–3/4, 45, 58

फरुस (परुष)–3/17

फुट्टमाण (स्फुटत्)–1/7; 3/9

(ब)

बंभ (ब्रह्म)–1/8

बत्तीस (बत्तीस)–1/12

बहिया (बहिस्तात्)–3/12

बहु (बहवे) (बहु)–3/11, 12, 22, 24, 73, 74

बारस (बारह)–1/15

बालत्त (बात्व)–2/4

बालभाव (बालभाव)–3/7

बावत्तरि (बहत्तर)–3/6

बाहा (बाहु)–3/41, 52

बिल (बिल)–3/27, 57, 69

बुज्झिहिइ (बुध्)–3/62

बुद्ध (बुद्ध)–3/75

बोधव्व (बोधव्य)–2/2

बोरी (बदरी)–3/35

बोहय (बोधक)–3/75

(भ)

भंते (भदन्त)–1/1, 3, 5, 10, 12, 13; 2/1, 3; 3/1, 3, 15, 22, 55, 56, 60-62, 64

भगवया (भगवता)–1/1-5, 10, 14, 16; 2/1-3, 6; 3/1-3, 10, 12-15, 22, 23, 27-29, 54, 55, 58, 60, 61, 63, 64, 69, 75

भगवंतो (भगवत्)–1/9

भज्जणय (भर्जनक)–3/37

भत्त (भक्त)–3/35

भद्दा (भद्रा)–3/5-8, 15, 17-19, 66, 67, 74

भवक्खय (भवक्षय)–1/13

भवण (भवन)–3/7

भवित्ता (भूत्त्वा)–1/15

भाणियव्व (भणितव्य)–1/15; 1/74

भाय (भाग)–3/52

भायण (भाजन)–3/37, 52

भावेमाण (भावयत्)–3/12, 22, 23, 27, 29, 58, 69, 70

भास (भाष्)–3/30

भासा (भाषा)–3/30, 52

भासमाण (भाषमाण)–3/30

भासासमिए (भाषासमिति)–3/21

भासित्ता (भाषित्वा)–3/30

भिक्खायरिया (भिक्षाचर्या)–3/24

भूय (भूत)–3/52

भोग (भोग)–3/11, 12

भोगसमत्थ (भोग समर्थ)–3/6,7

(म)

मउड (मुकुट)–3/18

मऊर (मयूर)–3/34

मंगल्ल (मांगल्य)–3/30

मंस (मांस)–3/30-52

मग्ग (मार्ग) 3/75

मज्झ (मध्य)–3/7

मज्झिम (मध्यम)–3/24

मणगुत्त (मनगुप्ति)–3/21

मणसमिए (मन समिति)–3/21

मणोगय (मनोगत)–3/11, 59, 73

मत्थय (मस्तक)–1/7; 3/9

मयालि (मयालि)–1/14

मह (महत्)–3/7, 11

महइमहालिय (महामहत्याम्)–3/14

महब्बल (महाबल)–3/6, 17

महाणुभाग (महानुभाग)–3/30

महादुक्करकारय (महादुष्कर)–3/55-57

महादुमसेण (महाद्रुमसेन)–2/2, 5

महनिज्जरतराय (महानिर्जरतर)–3/55-57

महाविदेह (महाविदेह)–1/13; 3/68, 73, 74

महावीर (महावीर) 1/1-5, 10, 14, 16; 2/1-3, 6; 3/1-3, 10, 12-15, 18, 22, 23, 27-29, 54, 55, 58, 63, 64, 69, 75

महासीहसेण (महासिंहसेन)–2/2

महासुक्क (महाशुक्र)–1/8

महासेण (महासेन)–1/14

महिस (महिष)–3/36

मा (मा)–3/22

माउलुंग (मातुलिङ्ग)–3/48

माणुस्सय (मानुष्य)–1/7; 3/9, 58

माया (माता)–2/5

मास (माष)–3/32, 43, 59

मास (मास)–3/74

मासिय (मासिक)–2/6; 3/59

माहण (ब्राह्मण)–3/22, 24

माहिंद (माहेन्द्र)–1/8

मिलायमाण (म्लायत्)–3/32, 35, 43, 45, 48, 51

मुइंग (मृग)–1/7; 3/9

मुंड (मुण्ड)–3/15, 22, 69

मुंडा (दे.)–3/38

मुग्ग (मुद्ग)–3/32, 43

मुच्चिहिइ ( )–3/62

मुत्त (मुक्त)–3/75

मुह (मुख)–3/52

मूला (मूला)–3/50

मेह (मेघ)–1/6, 8

मोहय (मोचक) 3/75

(य)

य (च)–1/4

(र)

रामपुत्त (रामपुत्र)–3/2

राय (राजा)–1/6; 2/4; 3/4, 10, 19, 53, 55, 58, 65, 72

रायगिह (राजगृह) 1/1, 6; 2/4, 5; 3/53, 72, 74

रिद्ध (ऋद्धि)–1/6; 3/4

रूव (रूप)–3/31-51

(ल)

लंतक (लांतक)–1/8

लंबंत (लम्बमान)–3/52

लट्ठदंत (लष्टदंत)–1/4; 2/2

लावण्ण (लावण्य)–3/31-51

लुक्ख (रूक्ष)–3/30-51

लोगणाह (लोकनाथ)–3/75

लोगपज्जोयार (लोकप्रधोतकर)–3/75

लोगप्पदीव (लोकप्रदीप)–3/75

लोय (लोच)–3/20

(व)

वइगुत्त (वचनगुप्ति)–3/21

वइसमिए (वचन समिति)–3/21

वंदइ (वन्द्)–1/10

वंदित्ता (वंदित्वा)–1/10

वग्ग (वर्ग)–1/2-5, 14, 16; 2/1-3, 6; 3/1-3, 64, 75

वट्टावली (वर्त्तावलि)–3/39

वड (वट)–3/42, 47

वण्णओ (वर्णक)–3/57

वणिमगा (वनिपक)–3/22, 24

वत्तव्वया (वक्तव्यता)–1/8; 2/4

वद्धीसग (दे. वाद्ययंत्र)–3/49

वयण (वदन)–3/52

वर (वर)–1/7; 3/8, 9, 75

वा (वा)–3/7

वागरेइ (व्याकरोति)–3/60

वाणियगाम (वाणिज्यग्राम)–3/74

वारिसेण (वारिसेन)–1/4

वालुंक (वालुंक)–3/50

वास (क्षेत्र)–1/13; 3/62

वास (वर्ष)–1/8, 13, 15; 2/5; 3/62, 73, 74

वाहाया (दे.)–3/41

वि (अपि)–1/8

विउल (विपुल)–1/8; 3/9, 30, 59

विगय (विकृत)–3/52

विजय (विजय)–1/8, 11, 15; 2/5

विणिच्छए (विनिश्‍चय)–3/12

विदिन्न (विदत्त)–3/18

विमाण (विमान)–1/8, 11; 3/59, 60, 73

विव (इव)–3/52

विहरइ (विहरति)–1/7

विहरामि (विहरामि)–3/57

विहरित्तए (विहर्त्तुम्)–3/22

वीईवइत्ता (व्यतिव्रज्य)–1/8

वीणा (वीणा)–3/49

वीयणपत्त (व्यजन पत्र)–3/40

वीसत्थ (विश्‍वस्त)–3/19

वुच्चइ (उच्यते)–3/56

वुत्त (उक्त)–3/2

वुत्तपडिवुत्तय (उक्तप्रत्युक्तक)–3/17

वेजयंत (वैजयन्त)–1/15; 2/5

वेवमाण (वेपमान)–3/52

वेहल्ल (वेहल्ल)–1/4, 15; 3/2, 74

वेहायस (वेहायस)–1/4, 15

(स)

स (स्व)–3/19, 20

स (स)–3/30

स (तत्)–1/1

संकप्प (संकल्प)–3/11, 59, 73

संगलिया (दे.)–3/32, 41, 43

संचाएइ (संशक्नोति)–3/18

संजम (संयम)–3/12, 27, 29, 57, 69, 70

संधि (सन्धि)–3/52

संनिवडिया (संन्निपतित)–3/17

संपत्त (सम्प्राप्त)–1/1-5; 2/1-3, 6; 3/1-3, 63, 75

संपेहेइ (संप्रेक्षते)–3/11

संपेहेत्ता (संप्रेक्ष्य)–3/11

संलेहणा (संलेखना)–2/6; 3/59, 74

संसट्ठ (संभृष्ट)–3/22, 24

सक्कार (सत्कार)–3/19

सगडिया (शकटिका)–3/30, 52

सज्झाय (स्वाध्याय)–3/24

सणंकुमार (सनत्कुमार)–1/8

सण्णिवाय (सन्निपात)–3/11

सण्णिविट्ठ (सन्निविष्ट)–3/7

सत्त (सप्त)–1/15

सत्थवाही (सार्थवाहिनी)–3/5-8, 15, 17-19, 66, 67

सद्द (शब्द)–3/11, 30, 52

सद्दावेइइ (शब्दाय्)–3/11

सद्दावेत्ता (शब्दयित्वा)–3/11

सद्धिं (सार्द्धम्)–1/8

सप्प (सर्प)–3/52

समण (श्रमण)–1/1-5, 10, 14, 66; 2/1-3, 6; 3/1-3, 10, 12-15, 22, 24, 27-29, 54, 55, 58, 63, 64, 69, 75

समय (समय)–1/1, 6; 2/4; 3/4, 10, 53, 54, 57, 65, 68, 72

समाण ( )–3/22, 23, 27, 30, 32, 35, 43, 45, 48, 51, 52

समि (शमि)–3/41

समिद्ध (समृद्ध)–1/6; 3/4

समुदाण (समुदान)–3/24, 26

समोसट (समवसृत)–1/8; 3/10, 54, 72

समोसरण (समवसरण)–1/1; 3/68

सम्मुपज्जित्था (समुत्पाध)–3/11

सय (स्वक)–3/19, 20

सरणदय (शरणदय)–3/75

सरिस (सदृश)–3/74

सरीर (शरीर)–3/6, 57, 67

सल्लइ (सल्लकी)–3/35

सव्व (सर्व)–1/15

सव्वट्ठसिद्ध (सर्वार्थसिद्ध)–1/15; 2/5; 3/59, 60, 73, 74

सव्वोउय (सर्वर्तुक)–3/4

सस्सिरीएण (सश्रीक)–3/30

सहसंबवण (सहस्राम्रवन)–3/4, 12, 28, 57

सहसंबुद्ध (स्वयंसंबुद्ध)–3/75

सहस्सार (सहस्रार)–1/8

साकेत (साकेत)–3/74

साग (शाक)–3/47

सागरोवम (सागरोपम)–1/12; 3/61, 73

साम (श्यामा)–3/35

सामण्णपरियाए (श्रामण पर्याय)–1/8, 15

सामलि (शाल्मलि)–3/35

सामाइय (सामायिक)–3/29

सामि (स्वामिन्)–1/8; 3/24, 70, 72

साहस्सी (साहस्री)–3/55-57

सिज्झिहिइ (सिद्धिष्यति)–1/13

सिज्झिसंति (सिद्धिष्यन्ति)–3/74

सिढिल (शिथिल)–3/52

सिण्हालय (दे.)–3/51

सिद्ध (सिद्ध)–3/75

सिरि (स्त्री)–3/30, 52, 57

सिलेस (श्‍लेष्म)–3/46

सिव (शिव)–3/30, 75

सीस (शीर्ष)–3/51

सीसघडी (शिर्षघटी)–3/52

सीह (सिंह)–1/6; 2/24

सीहसेण (सिंहसेन)–2/2

सुआ (सुता)–1/15

सुकयत्थ (सुकृतार्थ)–3/52

सुक्क (शुष्क)–3/30-52

सुक्कच्छली (शुष्कछल्लि)–3/31

सुणक्खत्त (सुनक्षत्र)–3/2, 67-69, 71, 73, 74

सुणमाण (शृण्वत्)–3/11

सुद्धदंत (शुद्धदंत)–2/2

सुनिव्वुत्त–(सुनिर्वृत्त) 3/19

सुपुण्ण (सुपुण्य)–3/52

सुमिण (स्वप्‍न)–1/6; 2/4

सुयखंध (श्रुतस्कन्ध)–3/75

सुरूव (सुरूप)–3/6, 67

सुलद्ध (सुलब्ध)–3/58

सुहम्म (सुधर्मा)–1/1, 2

सूर (सूर्य)–1/8

सेणिय (श्रेणिक)–1/6, 8, 15; 2/4, 5; 3/53-55, 57, 58, 72

सेस (शेष)–1/15; 2/5; 3/74, 75

सोच्चा (श्रुत्वा)–3/13

सोणिय (शोणित)–3/30-52

सोणियत्त (शोणितत्व)–3/30-52

सोलस (षोडश)–1/8

सोहम्म (सोधर्म)–1/8

(ह)

हकुव (दे.)–3/45

हट्ठ (हृष्ट)–3/13, 15, 23, 58

हणुया (हनुका)–3/45

हत्थ (हस्त)–3/42, 43

हत्थिणापुर (हस्तिनापुर)–3/74

हल्ल (हल्ल)–2/2

हुयासण (हुताशन)–3/30, 52

होइ (भवति)–2/2

होत्था (अभवत्)–3/4

♦

परिशिष्ट 2

05

परिशिष्ट 2

चन्द्रगच्छीयश्रीमदभयदेवाचार्यदृब्धविवरणयुता:

अनुत्तरोपपातिकदशा:

अथानुत्तरोपपातिकदशासु किञ्चिद्ल्याख्यायते-तत्रानुत्तरेषु-सर्वोत्तमेषु विमानविशेषेषूपपातो-जन्म अनुत्तरोपपात: स विद्यते येषां तेऽनुत्त-रोपपातिकास्तत् प्रतिपादिका दशा:-दशाध्ययनप्रतिबद्धप्रथमवर्गयोगाद्दशा:-ग्रन्थ-विशेषोऽनुत्तरोपपातिकदशास्तासां च सम्बन्धसूत्रं तद्ल्याख्यानं च ज्ञाताधर्मकथा-प्रथमाध्ययनादवसेयं, शेषं सूत्रमपि कण्ठ्यं।

करेंति-.....................................................।

नवरं तृतीयवर्गे 'वुत्तपडिवुत्तयं' त्ति प्रव्रज्याग्रहणश्रवणमूर्च्छितोत्थिताया मातु: पुत्रस्य च परस्परं प्रव्रज्याग्रहणनिषेधनविषया तत्समर्थनविषया चोक्तिप्रत्युक्तिरित्यर्थ:, महाबलो भगवत्यां।

थावच्चापुत्र: पञ्चमे ज्ञाताध्ययने।

3/22 तथा 'आयंबिलं' ति शुद्धौदनादि।

'संसट्ठं' ति संसृष्टहस्तादिना दीयमानं संसृष्टम्।

'उज्झियधम्मियं' ति उज्झितं - परित्याग: स एव धर्म: - पर्यायो यस्यास्ति तदुज्झितधर्मिकं।

'समणे' त्यादि श्रमणो–निर्ग्रन्थादि: ब्राह्मण: –प्रतीत: अतिथि:–भोजनकालोपस्थित: प्राघूर्णक: कृपणो –दरिद्र: वनीपको-वाचकविशेष:।

3/25 'अब्भुज्जयाए' त्ति अभ्युद्यता: सुविहितास्तत्सम्बन्धित्वादेषणाऽभ्युद्य-ता तया।

'पयययाए' त्ति प्रयतया प्रकृष्टयत्‍नवल्या।

'पयत्ताए' त्ति प्रदत्तया गुरुभिरनुरज्ञातयेत्यर्थ:।

'पग्गहिययाए' त्ति प्रगृहीतया प्रकर्षेणाभ्युपगतया।

3/26 अदीन: अदीनाकारयुक्त इत्यर्थ: 'अविमना:' अविगतचित्ता अशून्यमना इत्यर्थ: अकलुष: –क्रोधादिकालुष्यरहितत्वात 'अविषादी' विषाद-वर्जित: 'अपरितन्तयोगी' अविश्रान्तसमाधि: 'जयणघडणजोग-चरित्ते' त्ति यतनं प्राप्तेषु योगेषूद्यमकरणं घटनं च–अप्राप्तानां तेषां प्राप्त्यर्थं यत्‍न:, यतनघटनप्रधाना योगा:–संयमव्यापारा मन: प्रभृतयो वा यत्र तत्तथा तदेवंभूतं चरित्रं यस्य स तथा 'अहापज्जत्तं' त्ति यथापर्याप्त–यथालब्धमित्यर्थ: 'समुदाणं' ति भैक्ष्यं।

3/27 'बिलमिवे' त्यादि, अस्यायमर्थ: –यथा बिले पन्नग: पार्श्‍वासंस्पर्शे-नात्मानं प्रवेशयति तथाऽयमाहारं मुखेनासंस्पृशन्निव रागविरहितत्वा-दाहारयति–अभ्यवहरतीति।

3/31 'तवरूवलावण्णे' त्ति तपसा–करणभूतेन रूपस्य–आकारस्य लावण्यं–सौन्दर्यं तपोरूपलावण्यमभूत्।

शुष्कछल्ली–शुष्कत्वक् काष्ठस्य सत्का पादुका काष्ठपादुका प्रतीता 'अरग्गतोवाहणं' त्ति जरत्का–जरती जीर्णेत्यर्थ: सा चासाबुपानच्चेति जरत्कोपानत्।

'अट्ठिचम्मछिरत्ताए' त्ति अस्थीनि च चर्म च शिराश्‍चै–स्‍नायवो विद्यन्ते ययोस्तौ तथा तद्भावस्तत्ता तया अस्थिचर्म्मशिरावत्तया प्रज्ञायेते यदुत पादावैताविति न पुनमांसशोणितवत्तया तयो: क्षीणत्वादिति।

3/32 'अयमेयारूवे तवरूवलावण्णे होत्था से जहानामए' त्ति प्रत्यालापकं द्रष्टव्यं, 'कल' त्ति कलायो धान्यविशेषस्तेषां 'संगलिय' त्ति फलिका मुद्रा माषाश्‍च प्रतीता: 'तरुणय' त्ति अभिनवा कोमलेत्यर्थ:।

'मिलायमाणि' त्ति म्लायन्ती–म्लानिमुपगता।

3/33 'काकजंघा इव' त्ति काकजङ्घा–वनस्पतिविशेष:, सा हि परिदृश्य-मानस्‍नायुका स्थूलसन्धिस्थाना च भवतीति तया जङ्घयोरुपमानम्, अथवा काको–वायस:, कङ्कढेणिकालिके पक्षिविशेषौ तज्जङ्घा च स्वभावतो निर्मांसशोणिता भवतीति ताभ्यामुपमानमिहोक्तमिति।

3/34 'कालिपोरि' त्ति काकजङ्घावनस्पतिविशेषपर्व मयूरढेणिकाकालिके पक्षिविशेषौ अथवा ढेणिकाल:-तिड्ड:।

3/35 'बोरीकरील्लेति' बदरी–कर्कन्धू: करीरं–प्रत्ययं कन्दलं शल्यकी शाल्मली च वृक्षविशेषौ पाठान्तरेण 'सामकरिल्लेइ वा' तत्र च श्यामा–प्रियङ्गु:।

3/36 कडिपत्तस्से' त्ति कटी एव पत्रं–प्रतलत्वेनावयबद्वयरूपतया च सर्गादिवृक्षदलं कटीपत्रं तस्य, पाठान्तरेण कटीपट्टस्य, उष्ट्रपाद इति वा, करभचरणो हि भागद्वयरूपोऽनुन्नतश्‍चाधस्तात् भवतीति तेन पुतप्रदेशस्य साम्यं, 'जरग्गपाएति' जरद्गवपाद: 'उदरभायणस्स' त्ति उदरमेव भाजनं क्षाममध्यभागतया पिठराद्युदरभाजनं तस्य।

3/37 'सुक्कदिएति वा' इति शुष्क: शोषमुपगतो दृति:–चर्ममयजलभा-जनविशेष: 'भज्जणयकभल्ले' त्ति चणकादीनां भर्जनं-पाकविशेषापादनं तदर्थं यत्कभल्लं–कपालं घटादिकर्प्परं तत्तथा 'कट्ठकोलंबएति' शाखिशाखानामवनतमस्‍नं भाजनं वा कोलम्ब उच्यते काष्ठस्य कोलम्ब इव काष्ठकोलम्ब: परिदृश्यमानावनतहृदयास्थिकत्वात् 'एवामेवोदरं सुक्कं लुक्खं निम्मंस' मित्यादि पूर्ववत्, 'पांसुलिकडयाणं' ति पांशुलिका:–पार्श्‍वास्थीनि तासां कटकौ–कटौ पांशुलिकाकटौ तयो:।

3/38 'थासयावलीइव' त्ति स्थासका–दर्पणाकृतय: स्फुरकादिषु भवन्ति तेषामुपर्युपरिस्थितानामावली–पद्धति: स्थासकावली देवकुलामल-सारकाकृतिरितिभाव:, 'पाणावली इव' त्ति पाणशब्देन भाजनविशेष उच्यते तेषामावली या सा तथा–मुंडावलि' त्ति वा मुण्डा:–

स्थाणुविशेषा येषु महिषीवाटादौ परिघा: परिक्षिप्यन्ते तेषां निरंतरव्यवस्थितानामावली–पङ्क्तिर्या सा तथा,

3/39 तथा 'पिट्ठकरेंडयाणं' ति पृष्ठवंशाभ्युन्नतप्रदेशानां।

'कन्नावली' ति कर्णा मुकुटादीनां तेषामावली–संहतिर्या सा तथा 'गोलावली' ति गोलका–वर्तुला: पाषाणादिमया 'वट्टय' त्ति वर्त्तका जत्वादिमया बालमरणकविशेषा: 'एवामेवे' त्यादि पूर्ववत्।

3/40 'उरकडयस्स' त्ति उरो-हृदयं तदेव कटकमुर: कटकं तस्य 'चित्तकट्टरेइ व' त्ति इह चित्तशब्देन किलिञ्जादिकं वस्तु किञ्चिदुच्यते तस्य कट्टं–खण्डं तथा 'वीयणपत्ते' त्ति व्यजनकं–वंशादिदलमयं वायूदीरणं तदेव पत्रमिव पत्रं व्यजनपत्रं 'तालियंटपत्तेति' त्ति ताल-वृन्तंपत्रं–व्यजनपत्रविशेष:, एभिश्‍चोपमानमुरस: प्रतलतयेति।

3/41 'समिसंगलियं' त्ति शमी–वृक्षविशेषस्तस्य सङ्गलिका–फलिका, एवं वाहाया अगत्थिओ य वृक्षविशेषाविति।

3/42 'मुक्कच्छगणिय' त्ति छगणिया–गोमयप्रतर: वटपत्रपलाशपत्रे प्रतीते।

3/44 'करगगीवाइ व' त्ति वार्घटिकाग्रीवा कुण्डिका–आलुका 'उच्चत्थव-णएइ व' त्ति उच्चस्थापनकम् एभिस्त्रिभिरूपमानैर्ग्रीवाया: कृशतोक्तेति।

3/45 'हणुयाए' त्ति चिबुकस्य 'लाउयफलेइ व' त्ति अलाबुफलं–तुम्बि-नीफलं–'हकुबफले' त्ति हकुवी-वनस्पतिविशेषस्तस्य फलमिति 'अंबगट्ठियाइ व' त्ति आम्रकस्य–फलविशेषस्यास्थीनि–मज्जा आतपे दत्तानि शुष्कानीत्यादि सर्वमनुसर्तव्यं।

3/46 'सुक्कजलोयाइ व' त्ति जलौका–द्वीन्द्रियजलजन्तुविशेष: 'सिलेस- गुलिय' त्ति श्‍लेष्मणो गुटिका 'अलत्तगुलिय' त्ति अलक्तको–लाक्षारस:, एतानि हि वस्तूनि शुष्कानि विच्छायानि सङ्कोचवन्ति भवन्तीति ओष्ठोपमानतयोक्तानि, जिह्वावर्णक: प्रतीत:, 'अंबगपेसिय' त्ति आम्रं–प्रतीतं तस्य पेशिका - खण्डम्।

3/48 अम्बालकं–फलविशेषोमातुलुङ्गं - बीजपूरकमिति,

'वीणाछिड्डे' त्ति वीणारन्ध्रं 'बद्धीसगच्छिड्डेइ व' त्ति वद्धीसको–वाद्यविशेष: 'पाभाइयतारिगाइव' त्ति प्रभातसमये तारिका–ज्योति: ऋक्षमित्यर्थ: सा हि स्तोकतेजोमयी भवतीति तया लोचनमुपमितमिति, पाठान्तरेण प्राभातिकतारा इति।

3/50 'मूलाछल्लीइ व' त्ति मूलक:-कन्दविशेषस्तस्य छल्ली-त्वक् सा हि प्रतला भवतीति तयोरुपमानं कर्णयो: कृतं, 'बालुंकछल्ली' बालुंकं–चिर्भटं 'कारेल्लाछल्ली' ति कारेल्लकं वल्लीविशेषलविशेष-फलमिति, क्‍वचिच्च नीतिपदं दृश्यते न चावगम्यते,

3/51 'धण्णस्स सीस' त्ति 'धण्णस्स णं अणगारस्स सीसस्स अयमेयारूवे तवरूवलावण्णे होत्था' 'तरुणगलाउए व' त्ति तरुणकं–कोमलं 'लाउयं' अलाबु तुम्बकमित्यर्थ: 'तरुणगएलालुय' त्ति आलुकं–कन्दविशेष: तच्चानेक-प्रकारमिति विशेषपरिग्रहार्थमेलालुकमित्युक्तं 'सिण्हालएइ व' त्ति सिस्तालकं फलविशेषो यत्सेफालकमिति लोके प्रतीतं तच्च तरुणं यावत्करणात् 'छिन्नमुण्हे दिण्णं सुक्कं समाणं मिलायमाणं चिट्ठइ' त्ति दृश्यम् 'एव' त्ति एवामेव धण्णस्स अणगारस्स सीसं सुक्कं लुक्खं निम्मंसं अट्ठिचम्मछिरत्ताए पन्नायति नो चेव णं मंससोणियत्ताए' त्ति, अयमप्यालापक: प्रत्यङ्गवर्णके दृश्यो नवरमुदरभाजनकर्णजिह्वौष्ठवर्ण-केष्वस्तीति पदं न भण्यते अपि तु 'चम्मछिराए पण्णायइ'त्ति वक्त व्यमिति, पादाभ्यामारम्भ मस्तकं यावद्वर्णितो धन्यकमुनि:। पुन-स्तथैव प्रकारान्तरेण तं वर्णयन्नाह–

3/52 'धन्ने ण' मित्यादि, धन्योऽनगारो णंकारौ वाक्यालङ्कारार्थौ किंभूत:?–शुष्केण मांसाद्यभावात् 'भुक्खेणं' ति बुभुक्षायोगात् रूक्षेण पादजङ्घङ्ोरुणाऽवयवजातेन लक्षित इति गम्यते, समाहारद्वन्द्वश्‍चायमिति, तथा विगयतडिकरालेणं कडिकडाहेणं' ति विकृतं–बीभत्सं तच्च तत्तटीषु–पार्श्‍वेषु करालं–उन्नतं क्षीणमांसतयोन्नतास्थिकत्वात् विकटतटीकरालं तेन कटी एव कटाहं–कच्छपपृष्ठं भाजनविशेषो वा कटीकटाहं तेन लक्षित इति गम्यते, एवं सर्वत्रापि, 'पिट्ठमवस्सिएणं' ति पृष्ठं–पश्‍चाद्भागमवाश्रितेन–तत्र लस्‍नेन यकृतप्लीहादीनामपि क्षीणत्वात्, उदरमेव भाजनं क्षाममध्यत्वात् उदरभाजनं तेन 'जोइज्जमाणेहिं' ति निर्मांसतया दृश्यमानै: 'पासुलिकडएहिं' ति पार्श्‍वा-स्थिकटकै:, कटकता च तेषां बलयाकारत्वात् 'अक्खसुत्तमालेतिव' त्ति अक्षा:–फलविशेषास्तेषां सम्बन्धिनी सूत्रप्रतिबद्धा माला–आवली या सा तथा सैव गण्यमानैर्निर्मांसतयाऽतिव्यक्तत्वात्, पृष्ठकरण्डकसन्धिभिरिति प्रतीतं, तथा गङ्गातरङ्गंभूतेन–गङ्गाकल्लोल-कल्पेन परिदृश्यमानास्थिकत्वात् उदर एव कटकस्य–वंशदलमयस्य देशभागो–विभाग इति वाक्यतस्तेन, तथा शुष्कसर्पसमानाभ्यां बाहुभ्यां 'सिढिलकडालीविव' कटालिका –अश्‍वानां मुखसंय-मनोपकरणविशेषो लोहमयस्तद्वल्लम्बमानाभ्यामग्रहस्ताभ्यां बाह्वोरग्र–भूताभ्यां शयाभ्यामित्यर्थ: 'कंपणवाइओ इवत्ति' कम्पनवातिक:–कम्पनवायुरोगवान् 'वेवमाणीए' ति वेषमानया कम्पमानया शीर्ष-घट्या-शिर:कटिकया लक्षित: प्रम्लानवदनकमल: प्रतीतम्।

'उब्भडघडामुहे' त्ति उद्भटं–विकरालं क्षीणप्रायदशनच्छदत्वाद् घटकस्येव मुखं यस्य स तथा 'उब्बुड्डनयणकोसे' त्ति 'उब्बुड्डत्ति अन्त: प्रवेशितौ नयनकोशौ–लोचनकोशकौ यस्य स तथा 'जीवं जीवेण गच्छति' जीववीर्येण नतु शरीरवीर्येणेत्यर्थ:, शेषमन्तकृत- दशा''वदिति।।

।। ग्रं. 192 ।।

श्रीरस्तुअनुत्तरोपपातिकाख्यनवमाङ्प्रदेशविवरणं समाप्तमिति।।

शब्दा: केचन नार्थतोऽत्र विदिता: केचित्तु पर्यायत:।

सूत्रार्थानुगते: समूद्य भणतो यज्जातमाग: पदम्।

वृत्तावत्र तकत् जिनेश्‍वरवचोभाषाविधौ कोविदै:।

संशोध्यं विहितादरैर्जिनमतोपेक्षा यतो न क्षमा।।1।।

प्रत्यक्षरं निरूप्यास्य, ग्रन्थमानं विनिश्‍चितम्।

द्वाविंशतिशतमिति, चतुर्णां वृत्तिसङ्ख्यया।।2।।

श्रीरस्तु।।

।। इति श्रीमदभयदेवसूरिवर्यविहितवृत्तियुता अनुत्तरोपपातिकदशा: समाप्ता: ।।

♦

परिशिष्ट 3

06

परिशिष्ट 3

(1)

इन्द्रभूति (गौतम गणधर)

'गोबर' गांव में गौतम गोत्र का एक 'वसुभूति' ब्राह्मण था। उसकी पत्‍नी का नाम 'पृथ्वी' था। उसके ज्येष्ठ पुत्र का नाम था 'इन्द्रभूति' जो अपने गोत्र 'गौतम' के नाम से विख्यात हुआ। इन्द्रभूति चार वेद, चौदह विद्याओं में निष्णात तथा अपने समाज में सम्पन्न, अग्रगण्य तथा एक प्रसिद्ध याज्ञिक थे। कर्मकांडी ब्राह्मण के रूप में इनकी देशव्यापी ख्याति थी।

एक बार अपापा नगरी में 'सोमिल' ब्राह्मण द्वारा समायोजित यज्ञ में भाग लेने के लिए अपने 500 शिष्यों के साथ इन्द्रभूति वहां आये। और भी अनेक ब्राह्मण पंडित वहां एकत्रित हो गये, लेकिन यज्ञ के अधिष्ठाता अथवा यज्ञाचार्य इन्द्रभूति गौतम ही थे। सुयोग ऐसा बना कि ठीक उसी समय भगवान् महावीर के समवसरण का समायोजन देवों ने अपापा नगरी के बाह्य भाग में किया। समवसरण में भाग लेने के लिए आते हुए देवों के समूह को देखकर ब्राह्मण बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने समझा कि ये देव हमारे यज्ञ की आहुति लेने आ रहे हैं। पर जब देवगण यज्ञस्थल को लांघकर ऊपर के ऊपर समवसरण भूमि में पहुंचने लगे, तब इन्द्रभूति अपनी असफलता पर बहुत निराश और हताश हुए। अहम् की अकड़ में अपने-आपको सर्वोत्कृष्ट विद्वान और धार्मिक समझने वाले इन्द्रभूति भगवान् महावीर को ऐन्द्रजालिक मान बैठे। बस, फिर क्या था, इन्द्रजालिये का भण्डाफोड़ करने महावीर के समवसरण की ओर चल पड़े। दूर से ही देवाधिदेव भगवान महावीर को देखकर पैर कुछ अवश्य ठिठके। भगवान महावीर ने कहा–'गौतम! आ गये!' साभिधान आह्वान सुनकर सोचा-यह चापलूस है, मीठी-मीठी बातों से मुझे फुसलाना चाहता है। मैं तो विश्‍व-विश्रुत हूं ही। तब नाम बता दिया तो इसमें इनकी क्या सर्वज्ञता है? यदि मेरे मन में रही हुई शंका का प्रकटीकरण कर देंगे तो मैं इन्हें अवश्य सर्वज्ञ स्वीकार कर लूंगा।

यों वितर्क में इन्द्रभूति उलझ ही रहे थे, इतने में प्रभु ने कहा–'गौतम! तुम्हारे मन में सन्देह है कि 'आत्मा है या नहीं'? पर तुम्हारा यह सन्देह निर्मूल है। देखो–तुम्हारे वेद-शास्त्रों में 'द' का मन्त्र आता है–'द' का अर्थ दमन, दया, दान आदि त्रिरूप में किया गया है। यदि आत्मा ही न हो तो दमन किसका, दया किसकी तथा दान किसको और क्यों?'

यों अपने गुप्ततम सन्देह का प्रकटीकरण और निराकरण सुनकर इन्द्रभूति भगवान महावीर के चरणों में आ झुके। अपने 500 शिष्यों सहित भगवान महावीर के पास दीक्षा स्वीकार कर ली। महावीर के द्वारा त्रिपदी के माध्यम से विशाल ज्ञान-राशि प्राप्त करने की क्षमता प्राप्त की। अगाध ज्ञान-निधि बने और प्रभु के प्रथम गणधर कहलाये। अनेक लब्धियों से सम्पन्न बने। बेले-बेले का तप स्वीकार कर भगवान महावीर की सेवा में तल्लीन रहने लगे।

स्वयं का सन्देह निवारण तथा लोकोपकार की भावना को लेकर लघु शिष्य की भांति गौतम के महावीर से प्रश्‍न चलते ही रहते। 36 हजार प्रश्‍नोत्तरों का संकलन तो एक भगवती सूत्र में आज भी उपलब्ध है। वैसे गौतम स्वामी का महावीर के प्रति अनुराग भी काफी था और इसी अनुराग के कारण गौतम स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति नहीं हो रही थी। जबकि उनके बाद के दीक्षित तथा उन्हीं के द्वारा दीक्षित मुनियों को केवलज्ञान की प्राप्ति हो गई। इस निराशा में उद्भूत गौतम की खिन्नता का निवारण भी भगवान महावीर समय-समय पर करते रहते।

भगवान महावीर का अन्तिम चातुर्मास पावापुरी में था। कार्तिक बदी अमावस्या के दिन गौतम स्वामी को प्रभु ने देवशर्मा ब्राह्मण को प्रतिबोध देने भेजा। गौतम उधर गये और पीछे से भगवान महावीर का परिनिर्वाण हो गया। जब देवगण प्रभु का चरम कल्याणोत्सव मनाने लगे, तब गौतम को प्रभु के निर्वाण का पता लगा। गौतम स्वामी को विरह से व्यथित होना ही था। तत्क्षण प्रभु के शरीर के पास आकर करुण विलाप करने लगे। मीठे-कटु उलाहने भी दिये, पर कुछ ही क्षणों के बाद स्वयं को संभाला। क्षपकश्रेणी आरूढ़ होकर केवल ज्ञान प्राप्त कर लिया।

12 वर्ष तक कैवल्यावस्था में रहकर मोक्ष पधारे। गौतम स्वामी ने 50 वर्ष की अवस्था में भगवान महावीर के चरणों में दीक्षा ली। 80 वर्ष की अवस्था में कैवल्य प्राप्त किया तथा 92 वर्ष की अवस्था में, भगवान महावीर के 12 वर्ष बाद मोक्ष पधारे। यद्यपि गौतम स्वामी भगवान महावीर से आयु में 8 वर्ष बड़े थे, फिर भी प्रभु के प्रति समर्पण भाव, जिज्ञासा, विनय जो रखा, उससे उनकी असाधारणता स्पष्ट झलक रही है।

–आवश्यक चूर्णि

(2)

अग्निभूति गणधर

मअग्निभूतिफ भगवान महावीर के दूसरे गणधर थे। ये 'गोबर' गांव के निवासी 'वसुभूति' विप्र के आत्मज और माता पृथ्वी के अंगजात थे। वैसे ये इन्द्रभूति के छोटे भाई थे। उन्हीं के साथ सोमिल ब्राह्मण के यहां यज्ञ करने अपापा नगरी गये। 'कर्म है या नहीं' इस शंका का समाधान भगवान महावीर से पाकर अपने 500 छात्रों सहित संयमी बने। उस समय उनकी आयु 47 वर्ष की थी। 59 वर्ष की आयु में इन्हें केवलज्ञान प्राप्त हुआ और 74 वर्ष की आयु में एकमासिक अनशनपूर्वक वैभारगिरि पर इन्होंने मोक्ष प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(3)

वायुभूति गणधर

'वायुभूति' भगवान महावीर के प्रथम गणधर 'इन्द्रभूति' और द्वितीय गणधर 'अग्निभूति' के सहोदर थे। इनका भी 'गौतम' गोत्र, 'वसुभूति' ब्राह्मण पिता तथा मपृथ्वीफ माता थी। इनके मन में सन्देह था–'शरीर ही आत्मा है या शरीर आत्मा से भिन्न है?' ये अपने 500 शिष्यों के साथ भगवान् महावीर के पास पहुंचे। भगवान् महावीर ने इनके इस सन्देह का निवारण किया। सन्देह मिट जाने पर इन्होंने अपने शिष्यों सहित भगवान् महावीर का शिष्यत्व स्वीकार किया। ये भगवान् के तीसरे गणधर थे। 43 वर्ष की आयु में दीक्षित हुए। 10 वर्ष छद्मस्थ रहे। 18 वर्ष केवलीवस्था में रहे। अपनी 70 वर्ष की आयु में निर्वाण प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(4)

व्यक्त गणधर

'व्यक्त' भगवान महावीर के चौथे गणधर थे। ये 'कोल्लाक' गांव के रहने वाले थे। इनके पिता का नाम 'धनमित्र' और माता का नाम 'वारुणी' था। ये 'भारद्वाज' ब्राह्मण और अनेक शास्त्रों के सिद्धहस्त विद्वान थे। 500 शिष्यों के अध्यापक थे, फिर भी इनके मन में सन्देह था–पांच भूत है या नहीं? इन्द्रभूति की भांति ये भी अपने शिष्यों के साथ सोमिल के यज्ञ में अपापानगरी आए थे। यज्ञभूमि से ये भी इन्द्रभूति गौतम के समान भगवान महावीर को शास्त्रार्थ में पराजित करने के उद्देश्य से उनके समवसरण में गए। लेकिन भगवान महावीर ने ही इनकी सुगुप्त शंका का निराकरण कर दिया। फिर क्या था? अपनी 51 वर्ष की आयु में सभी शिष्यों के साथ संयम स्वीकार किया और भगवान के शिष्य बन गये। 12 वर्ष छद्मस्थ रहे। 18 वर्ष केवलीपर्याय का पालन करके 80वर्ष की आयु में निर्वाण प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(5)

सुधर्मा स्वामी गणधर

'सुधर्मा' स्वामी 'भगवान महावीर' के पांचवें गणधर थे। इनका जन्म 'कोल्लाक' सन्निवेश में 'वेश्यायन' गोत्र में हुआ था। इनके पिता का नाम 'धनमित्र' और माता का नाम 'भद्दिला' था। इनका जन्म उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हुआ था। ये प्रतिभासम्पन्न, व्युत्पन्नमति तथा अनेक शास्त्रों में पारंगत और अनेक विद्याओं के अधिकारी विद्वान थे। फिर भी मन में सन्देह था–'प्राणी जैसा इस भव में होता है, वैसा ही परभव में होता है या उसका स्वरूप भिन्न होता है? इसका यह संशय भगवान महावीर ने मिटाया। संशय मिटने के बाद इन्होंने अपनी 51 वर्ष की आयु में भगवान महावीर के पास संयम लिया। 42 वर्ष छद्मस्थ रहे। 30 वर्ष तक भगवान महावीर की सेवा में रहे और भगवान के निर्वाण के बाद 12 वर्ष तक उनके पटधर के रूप में छद्मस्थ रहे या यों कहा जा सकता है कि गौतम स्वामी की सेवा में रहे। 92 वर्ष की आयु में सुधर्मा स्वामी को केवलज्ञान हुआ। 8 वर्ष केवली पद पर रहकर 100 वर्ष की आयु में वैभारगिरि पर एक मास का अनशन करके निर्वाण प्राप्त किया। भगवान महावीर के निर्वाण से 20 वर्ष बाद ये मुक्त हुए।

वैसे भगवान महावीर के ग्यारह गणधरों में गौतम और सुधर्मा के अतिरिक्त शेष सभी गणधरों ने भगवान की विद्यमानता में ही निर्वाण प्राप्त कर लिया। गौतम स्वामी को भगवान महावीर की निर्वाण-रात्रि में केवलज्ञान की प्राप्ति हो गयी थी, अत: भगवान की पट्ट परम्परा सुधर्मा स्वामी को प्राप्त हुई। संघ परम्परा सुधर्मा गच्छ कहलाई। जैसे गौतम स्वामी ने प्रभु से अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए अनेक प्रश्‍न करके भगवान का ज्ञान सुरक्षित रखा, वैसे ही सुधर्मा स्वामी से जम्बूस्वामी ने प्रश्‍न पूछकर ज्ञान-परम्परा को अविच्छिन्न रखा। उनके 500 शिष्य थे।

प्रथम पांच गणधरों के 500-500 शिष्य थे।

इस प्रकार जितना भी ज्ञान आज अंग शास्त्रों में मिलता है, वह सब सुधर्मा स्वामी प्रणीत है। अत: सुधर्मा स्वामी का हम पर बहुत उपकार है।

–आवश्यक चूर्णि

–आवश्यक निर्युक्ति

(6)

मंडितपुत्र गणधर

'मंडितपुत्र' भगवान महावीर के छठे गणधर थे। इनका गोत्र वासिष्ठ था। ये 'मौर्य' गांव में रहने वाले मधनदेवफ ब्राह्मण की पत्‍नी विजयादेवी के आत्मज थे। प्रतिभाशाली, प्रत्युत्पन्नमति तथा अनेक विद्याओं के अधिकारी विद्वान थे। 350 शिष्यों के अध्यापक थे। इतना सब कुछ होते हुए भी इनके मन में सन्देह था–'बंध और मोक्ष है या नहीं? है तो कैसे और क्यों है?' इस शंका का समाधान भगवान् महावीर ने किया। शंका का समाधान पाते ही अपने शिष्यों सहित इन्होंने संयम ले लिया। प्रभु के शिष्य बन गये। 54 वर्ष की आयु में इन्होंने संयम स्वीकार किया। 14 वर्ष छद्मस्थ रहे। अड़सठवें वर्ष में केवलज्ञान प्राप्त किया। 16 वर्ष केवली रहकर 83 वर्ष की आयु पूर्ण करके निर्वाण प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(7)

मौर्यपुत्र गणधर

भगवान महावीर के सातवें गणधर थे 'मौर्यपुत्र'। ये काश्यप गोत्रीय 'मौर्य' गांव निवासी 'मौर्य' ब्राह्मण के पुत्र थे। इनकी माता का नाम 'विजयदेवी' था। ये चार वेद, चौदह विद्या के पारंगत थे। 350 शिष्यों के अध्यापक थे। इनके मन में सन्देह था–'देव हैं या नहीं?' यह सन्देह भगवान महावीर द्वारा मिटाए जाने पर 65 वर्ष की आयु में संयम स्वीकार कर लिया। सातवें गणधर बने। चौदह वर्ष छद्मस्थ रहे। अस्सीवें वर्ष में केवलज्ञान प्राप्त किया। 16 वर्ष केवत्वज्ञानी रहे। अनेक जीवों का मार्गदर्शन करते रहे। पिचानबे वर्ष की आयु में प्रभु महावीर के जीवनकाल में ही मोक्ष में जा विराजे।

–आवश्यक चूर्णि

(8)

अकम्पित गणधर

'अकम्पित मुनि' भगवान महावीर के आठवें गणधर थे। ये 'विमलापुर' के रहने वाले ब्राह्मण जाति के थे। इनके पिता का नाम 'देव' तथा माता का नाम 'जयन्ती' था। ये अनेक विद्याओं में निष्णात थे। एक बार ये इन्द्रभूति के साथ 'अपापा नगरी' में 'सोमिल' ब्राह्मण के यहां यज्ञ करने गये। 'नरक है या नहीं' इनके मन में यह सुगुप्त शंका थी। इस शंका का निवारण भगवान ने किया; क्योंकि उनका समवसरण भी अपापा के बाह्य भाग में था। शंका मिट जाने के उपरान्त ये भगवान महावीर के पास अपने 300 शिष्यों सहित दीक्षित हुए। ये 49 वर्ष की प्रौढ़ावस्था में संयमी बने। 58वें वर्ष में इन्हें केवलज्ञान की प्राप्ति हुई तथा 78वें वर्ष में इन्होंने मोक्ष प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(9)

अचलभ्राता गणधर

'अचलभ्राता' भगवान महावीर के नौवें गणधर थे। ये 'कौशांबी' नगरी के निवासी मवसुफ ब्राह्मण के पुत्र थे। इनकी माता का नाम 'नन्दा' था। ये भी 'सोमिल' के यज्ञ में गये थे। 'पुण्य और पाप' के सम्बन्ध में अपनी गुप्त शंका का समाधान भगवान महावीर से पाकर अपने 300 शिष्यों के साथ इन्होंने संयम स्वीकार किया। इन्होंने 47 वर्ष की आयु में दीक्षा ली तथा 59 वर्ष की आयु में केवलज्ञान प्राप्त कर 72 वर्ष की आयु में मोक्ष प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(10)

मेतार्य गणधर

'वत्स' देश में तुंगिक नाम का एक नगर था। वहां कौंडिल्य गोत्र के कुछ ब्राह्मण रहते थे, जिनमें एक 'दत्त' नाम का ब्राह्मण था। उसकी पत्‍नी का नाम था वरुणदेवा। 'वरुणदेवा' ने एक सुकोमल, सौभाग्यवान पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा 'मेतार्य'। मेतार्य अनेक शास्त्रों में पारंगत बने। वैदिक शास्त्रों के अधिकारी विद्वान बने। ये 300 शिष्यों के अध्यापक थे, पर मन में एक सन्देह था–परलोक है या नहीं? अनेक प्रयत्‍न करने पर भी यह सन्देह नहीं मिट रहा था। इसे मिटाया भगवान महावीर ने।

ये भी गौतम स्वामी के साथ 'सौमिल' के यहां अपापानगरी में यज्ञार्थ आये हुए थे। वहां से प्रभु के पास गये। अपनी शंका को मिटाकर प्रभु के पास अपने 300 शिष्यों सहित संयमी बने। उस समय इनकी आयु 37 वर्ष की थी। भगवान महावीर के दसवें गणधर कहलाए। 10 वर्ष छद्मस्थ रहे। 47वें वर्ष में केवलज्ञान प्राप्त किया। 16 वर्ष केवल-पर्याय रहे। अपनी 62 वर्ष की आयु में इन्होंने निर्वाण प्राप्त किया।

–आवश्यक चूर्णि

(11)

प्रभास गणधर

'राजगृह' में रहने वाले मबलफ ब्राह्मण की पत्‍नी का नाम था 'अतिभद्रा'। 'अतिभद्रा' के एक पुत्र हुआ। कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में पैदा होने के कारण पुत्र का नाम 'प्रभास' दिया। युवावस्था प्राप्त करके 'प्रभास' वैदिक शास्त्रों के अधिकारी विद्वान बने। वे 300 शिष्यों का अध्ययन-अध्यापन बहुत कुशलता से चलाते थे। अनेक विद्याओं में निष्णात होते हुए भी मन में यह सन्देह था कि मोक्ष है या नहीं? उनके हृदय की इस गुप्त शंका का निवारण किया भगवान महावीर ने। शंका के मिटते ही अपनी 16 वर्ष की लघुवय में संयमी बन गये। 8 वर्ष छद्मस्थ रहे। 25वें वर्ष में केवलज्ञान प्राप्त किया। 16 वर्ष तक केवल-पर्याय का पालन करके मात्र 40 वर्ष की वय में ही मोक्ष में विराजमान हो गये। भगवान महावीर के ग्यारह गणधरों में वे ग्यारहवें गणधर थे।

–आवश्यक चूर्णि

(12)

जम्बूस्वामी

'जम्बू' स्वामी 'राजगृह' में रहने वाले सेठ 'ऋषभदत्त' की सेठानी 'धारिणी' के पुत्र थे। जम्बू वृक्ष के स्वप्‍न से संसूचित पुत्र पैदा हुआ, इसलिए पुत्र का नाम जम्बूकुमार रखा गया। युवावस्था को प्राप्त होने पर सम्पन्न सेठों की आठ कन्याओं के साथ कुमार का सम्बन्ध कर दिया गया।

उन्हीं दिनों भगवान महावीर के पांचवें गणधर श्री सुधर्मा स्वामी राजगृह में पधारे। जम्बूकुमार उपदेश सुनने के लिए वहां आये। उपदेश का अचूक असर हुआ। जम्बू विरक्त बन गया और संयम ग्रहण करने के लिए अपने माता-पिता से आज्ञा चाही। मात-पिता ने इससे येन-केन-प्रकारेण विवाह करने का आग्रह किया। 'जम्बूकुमार' इस शर्त पर तैयार हुआ कि मैं विवाह कर लूंगा, पर दूसरे दिन प्रात:काल ही साधु बन जाऊंगा, यह बात उन कन्याओं को पहले ही बता दी जाये। वे कहीं अपने साथ धोखा हुआ न समझ लें। सेठ ने कन्याओं को कहला दिया।

कन्याएं भी यही सोचकर तैयार हो गईं कि हम सब नहीं पहुंचतीं तब तक वे संयम लेने की बात कर रहे हैं। हमारे पहुंचते ही संयम लेने की बात हवा में उड़ जाएगी, अन्यथा उनकी गति सो हमारी गति।

धूमधाम से आठों के साथ जम्बूकुमार का विवाह हो गया। दहेज में विपुल द्रव्य आया। सुहागरात मनाने आठों पत्‍नियां जम्बूकुमार के साथ महल में चढ़ गईं। चारों ओर से 'जम्बूकुमार' को घेरकर आठों बैठ गईं। 'जम्बू' ने पत्‍नियों को अपनी ओर खींचना चाहा। संयम-पथ पर ले चलने का प्रयत्‍न किया। आठों अप्सरा-सी ललनाएं हाव-भाव करके अपनी ओर खींचने का प्रयत्‍न करने लगीं।

संयोग ऐसा बना कि उस समय 'प्रभव' नाम का तस्करराज अपने 500 साथियों को लेकर दहेज में लायी धन सामग्री चुराने वहां आया। 'प्रभव' के पास दो चमत्कारी विद्याएं थीं–एक 'अवस्वापिनी' और दूसरी 'तालोद्घाटिनी'। पहली से जहां सबको निद्राधीन किया जा सकता है, वहां दूसरी से ताले खोले जा सकते हैं। 'प्रभव' ने यहां पर भी 'अवस्वापिनी' विद्या का प्रयोग किया। सभी निद्रालीन हो गये, किन्तु जम्बूकुमार और उसकी पत्‍नियों पर इसका कोई असर न हुआ।

500 चोरों ने मनचाहा धन बटोरकर बड़े-बड़े गट्ठर बांध लिये। लेकिन ज्यों ही चलने लगे, देखा कि सभी के पैर जमीन से चिपक गये हैं। हिलना-डुलना भी सबका बन्द है। 'प्रभव' घबराया। उसे महलों में कुछ घुस-पुस सुनाई दी। महल के बाहर खड़ा हो अन्दर हो रहे वार्तालाप को सुनने लगा।

एक-एक उदाहरण के माध्यम से आठों पत्‍नियों ने जम्बूकुमार को समझाना चाहा। 'जम्बूकुमार' ने उन सब के दृष्टान्तों का क्रमश: खण्डन करके अपनी बात की पुष्टि के लिए एक-एक दृष्टान्त देकर उन सबको संयम-पथ पर आने के लिए तैयार कर लिया। आठों पत्‍नियां अपने लक्ष्य में पराजित रहीं–जम्बू विजयी रहे।

वह सारा संवाद सुनकर प्रभव भी प्रतिबुद्ध हो उठा। सोचा-मुझे धिक्कार है। जम्बूकुमार तो इन नवेलियों को छोड़कर और अपरिमित द्रव्य को ठुकराकर जा रहा है और मैंने क्षत्रिय-पुत्र होकर भी यह नीच धंधा पकड़ रखा है। 'जम्बूकुमार' के पास जाकर उसने अपने साथियों को मुक्त करने की प्रार्थना की। सभी के हाथ-पैर खुल गये। प्रभव के प्रबोध से 500 चोर भी संयम लेने के लिए तैयार हो गये। जम्बूकुमार के माता-पिता, उन आठों पत्‍नियों के माता-पिता–इस प्रकार 528 व्यक्तियों ने सुधर्मा स्वामी के पास दीक्षा ली।

जम्बूकुमार 16 वर्ष घर में रहे। 37वें वर्ष में इन्हें केवलज्ञान प्राप्त हो गया। 44 वर्ष तक कैवल्यावस्था में रहकर 80 वर्ष की अवस्था में मोक्ष पधारे। इस युग के ये अन्तिम केवली और अन्तिम मोक्षगामी थे। इनके मोक्ष-गमन के बाद भरतक्षेत्र में निम्‍न दस बातों का लोप हो गया–(1) मन:पर्यवज्ञान, (2) परमावधिज्ञान, (3) पुलाकलब्धि, (4) आहारक शरीर, (5) केवलज्ञान, (6) क्षायिक सम्यक्त्व, (7) जिनकल्प, (8) परिहारविशुद्धि चारित्र, (9) सूक्ष्मसंपराय चारित्र और (10) यथाख्यात चारित्र।

इनके पाट पर प्रभव स्वामी विराजमान हुए।

नंदी वृत्ति

त्रिषष्टि शलाकापुरुष चरित्र, परिशिष्ट पर्व

वसुदेव हिंडी

जम्बूकुमार चरियं

(13)

चेलना

'चेलना' वैशाली के महाराज 'चेटक' की सबसे छोटी पुत्री थी। यह बहुत ही लाड़-प्यार से पली-पुसी एक सुशील कन्या थी। 'चेलना' की बड़ी बहन 'सुज्येष्ठा' के रूप पर मुग्ध बने महाराज 'श्रेणिक' उसके साथ विवाह करना चाहते थे। पर विधर्मी होने से महाराज चेटक ने श्रेणिक के प्रस्ताव को साफ अस्वीकार कर दिया; क्योंकि तब तक राजा श्रेणिक बौद्धधर्मानुयायी थे। 'श्रेणिक' की इस चिन्ता को मिटाने के लिए 'अभयकुमार' ने सारा काज सजाया। स्वयं व्यापारी बनकर वहां गया। दासियों के माध्यम से 'सुज्येष्ठा' को राजा श्रेणिक के प्रति आकर्षित किया। सुज्येष्ठा चेलना को लेकर सुरंगद्वार से आने को उतावली हो उठी। जेवरों के डिब्बे के मोह में फंसकर 'सुज्येष्ठा' अपनी आभूषण-मंजूषा को लेने गई। 'चेलना' श्रेणिक के साथ चली गई। 'श्रेणिक' ने इसके साथ पाणिग्रहण करके अपनी पटरानी का पद दिया।

रानी 'चेलना' पतिभक्ता और जैन धर्मानुरक्ता थी। यहां आने के बाद उसे पता लगा कि महाराज श्रेणिक बौद्धधर्मानुरक्ता हैं। दोनों के जीवन में कुछ ऐसे प्रसंग भी आये जिससे विधर्मिता के कारण परस्पर में तनावपूर्ण स्थिति हो गई पर प्रयत्‍न दोनों का यही रहा कि जीवन सरस रहे।

अनाथी मुनि के सम्पर्क से राजा श्रेणिक जैनधर्मी बना, दृढ़धर्मी बना, भगवान महावीर का परम भक्त बना। तब चेलना का सिरदर्द सदा-सदा के लिए समाप्त हो गया।

एक बार शिशिर ऋतु में भगवान राजगृह में पधारे। राजा श्रेणिक अपनी पटरानी चेलना सहित उनके दर्शनार्थ समवसरण में पहुंचे। वापस लौटते समय एक मुनि वहां जंगल में वृक्ष के नीचे ध्यानस्थ खड़े थे। उस कड़ाके की सर्दी में मुनि को ध्यानस्थ खड़े देखकर चेलना ने सोचा–कहां तो मैं इतने ऊनी वस्त्रों में लिपटी हुई ठिठुर रही हूं, कहां ये महामुनि जो यों अल्प वस्त्रों में भी प्रसन्न खड़े हैं।

रानी महलों में आकर सो गई। रात्रि को रजाई के बाहर उसका एक हाथ रह गया। जब कड़ाके की सर्दी में वह हाथ ठिठुर गया तब आंख खुली। उस मुनि की स्मृति हो आई, मुंह से सहसा निकला–'वह क्या करता होगा?फ

राजा के कान में ये शब्द पड़े। बस, फिर क्या था! राजा इस निर्णय पर पहुंचा-हो न हो, चेलना किसी अन्य पुरुष पर आसक्त है। इसका मन उधर दौड़ रहा है। इसीलिए बड़बड़ा रही है। हाय! मैंने इसे इतना प्यार दिया। फिर भी यह अन्य पुरुष के प्रति आसक्त है। नारी का क्या भरोसा? क्रोध, रोष और आक्रोश मन-ही-मन बटोरे राजा प्रात:काल महलों के नीचे आया। आव देखा न ताव, अभयकुमार को चेलना का महल जलाने का आदेश दे डाला। स्वयं चलकर भगवान महावीर के समवसरण में पहुंचा। प्रभु ने राजा की मनोव्यथा को लक्ष्य करते हुए महारानी चेलना की पत रखने के लिए फरमाया–'महाराज चेटक की सातों पुत्रियां सच्ची सती हैं।'

राजा चौंका, चेलना के मुंह से निकले रात वाले शब्द कहकर उनका रहस्य जानना चाहा। प्रभु ने ध्यानस्थ मुनि की सारी घटना सुनाकर राजा का सारा भ्रम मिटाया। राजा उद्विग्न हो उठा–कहीं 'अभय' महल न जला दे। जल्दी से वहां से चलकर आया। दूर से महलों से धुआं निकलता देखकर एक बार हत्प्रभ हो गया, पर जब पता लगा कि 'अभय' ने बहुत ही बुद्धिमता का परिचय दिया है–महलों को न जलाकर महलों के पास वाली फूस की खाली झोपड़ियां जलाकर मेरे आदेश का पालन किया है, महारानी सुरक्षित हैं, तब उसे संतोष हुआ।

श्रेणिक ने महारानी के पास जाकर अपनी भ्रम-भरी भूल का अनुताप करते हुए क्षमा मांगी। पुन:-पुन: चेलना की सराहना करने लगा-तुम्हें धन्य है, तुम्हारा जीवन धन्य है। भगवान महावीर ने अपने श्रीमुख से तुम्हारी प्रशंसा की है। धन्य है महासती। चारों और सती चेलना का जयनाद गूंज रहा था।

–त्रिषष्टि शलाकापुरुष चरित्र

(14)

अभयकुमार

'अभयकुमार' राजगृही के महाराज 'श्रेणिक' की रानी 'नन्दा' का पुत्र था। महाराज श्रेणिक ने अपने पांच सौ प्रधानों में अभयकुमार को मुखिया बनाया। अभयकुमार अपनी बुद्धिमत्ता, निपुणता व कर्त्तृत्व के बल पर सारी जनता का प्रिय बन गया। अनेक अपराधियों को अपने बुद्धि-कौशल से खोज-खोजकर उसने उन्हें उचित दण्ड दिलवाया और जनता को निश्चिंत बना दिया। धारिणी, चेलणा आदि विमाताओं के दोहद भी अपने तप और युक्ति से पूरे करके उन्हें सन्तुष्ट किया।

वैशाली नगरी के महाराज 'चेटक' की यह प्रतिज्ञा थी कि वे अपनी किसी भी पुत्री की शादी किसी विधर्मी राजा के साथ नहीं करेंगे। महाराज 'श्रेणिक' की इच्छा हुई कि मैं महाराज 'चेटक' की पुत्री 'सुज्येष्ठा' से शादी करूं। सुज्येष्ठा भी महाराज श्रेणिक के प्रति आकर्षित थी। इस चिन्ता को भी 'अभयकुमार' ने अपनी कुशलता से मिटाने का प्रयत्‍न किया और 'सुज्येष्ठा' का हरण हो–ऐसा साज-बाज बनाया। लेकिन ऐन वक्त पर सुज्येष्ठा पीछे रह गई और उसके बदले उसकी छोटी बहन चेलणा का हरण हुआ और उसके साथ राजा का पाणिग्रहण हुआ।

भगवान महावीर का उपदेश सुनकर अभयकुमार संयम लेने को उत्सुक हुआ और पिता से आज्ञा चाही। महाराज श्रेणिक ने अभयकुमार को राज्य सौंपना चाहा, पर अभयकुमार का आग्रह संयम के लिए ही रहा। तब राजा ने कहा–'जब मैं तुझे 'जा' कह दूं, तब दीक्षा ले लेना।'

एक बार ऐसा प्रसंग बना कि चेलणा ने उद्यान में एक मुनि को ध्यान में खड़े देखा। रात के समय राजा और रानी सोये हुए थे। सर्दी बहुत अधिक थी। रानी का हाथ कम्बल से बाहर रह गया और ठंड से ठिठुर गया। नींद में ही रानी के मुंह से निकला–'उसका क्या हाल होगा?' राजा चौंका और शंका का शिकार हो गया। राजा सोचने लगा–हो न हो, रानी किसी अन्य पुरुष पर मुग्ध है। उसकी चिन्ता के लिए ऐसा कह रही है कि उसका हाल क्या होगा? राजा का मन फट गया और 'अभयकुमार' को प्रात: आदेश दिया कि चेलणा के महलों को जला दो। यों आदेश देकर श्रेणिक भगवान का उपदेश सुनने चला गया। भगवान ने राजा के संशय को मिटाने के लिए प्रसंगवश कहा–'महाराज चेटक की सातों पुत्रियां सती हैं।' यह सुनकर श्रेणिक चौंका और अपने किये पर अनुताप करने लगा।

उधर अभयकुमार ने बहुत ही चातुर्य से काम लिया और महारानी के महलों के पास फूस की खाली झोपड़ियां जलाकर प्रभु के दर्शनार्थ चल पड़ा। वह भी इसलिए कि मुनित्व के आदेश प्राप्ति के लिए यही समय सर्वथा उपयुक्त है। उधर समवसरण से लौटते हुए श्रेणिक ने दूर से महलों से उठता धुआं देखा तो विह्वल हो उठा और सामने से अभयकुमार आता हुआ मिला, तब श्रेणिक ने गुस्से से कहा–'जा रे जा।' अभयकुमार को और क्या चाहिए था? प्रभु के पास पहुंचकर सारी स्थिति कही और संयम धारण कर लिया। पांच वर्ष तक संयम का पालन कर विविध तपस्याओं के द्वारा कर्मों के भार को हल्का किया। फिर आयुष्य पूर्ण कर विजय नामक अनुत्तर विमान में पैदा हुआ। वहां से महाविदेह में मनुष्य बनकर संयम का पालन करके मोक्ष प्राप्त करेगा।

महाराज श्रेणिक को अभयकुमार की दीक्षा से एक अमिट आघात लगा; क्योंकि वैसा बुद्धिमान मंत्री उसको मिलना कठिन था।

जैन परम्परा में आज भी, दीपमालिका के दिन पूजन करते समय बहियों में लिखते हुए याचना की जाती है–'अभयकुमार जैसी बुद्धि।'

–धर्मरत्‍न प्रकरण

–त्रिषष्टि शलाकापुरुष चरित्र

(15)

कूणिक राजा

'कूणिक' राजगृह के अधिपति महाराज 'श्रेणिक' का पुत्र था। 'श्रेणिक' की प्रथम रानी 'नन्दा' का पुत्र 'अभयकुमार' था जो बहुत ही विलक्षण तथा बुद्धिमान था। अभयकुमार महाराज श्रेणिक के राज्यकार्य-संचालन में प्रमुख सलाहकार था। महाराज ने उसे प्रमुख मंत्री का पद दे रखा था।

वैशाली के महाराज चेटक (जो भगवान् महावीर के मामा थे) की सात पुत्रियां थीं। उनकी छठी पुत्री सुज्येष्ठा के रूप पर मुग्ध होकर श्रेणिक ने उसकी याचना की। 'चेटक' जैन धर्मावलम्बी के सिवा किसी को अपनी पुत्री देना नहीं चाहता था और उस समय श्रेणिक बौद्धधर्मी था, अत: राजा चेटक ने उसे अपनी कन्या देने से इन्कार कर दिया। इस पर श्रेणिक निराश हो उठा। अभयकुमार ने ही अपने बुद्धि बल से सारा काम बनाया। स्वयं व्यापारी बनकर वैशाली गया। राजमहल की दासियों से सम्पर्क साधकर सुज्येष्ठा को आकर्षित करने में सफल हो गया। सुज्येष्ठा जब राजगृह से भाग चलने के लिए तैयार हो गई, तब राजगृह से 'सुज्येष्ठा' के महलों तक 'अभय' ने एक सुरंग खुदवाकर तैयार करवा दी तथा सुज्येष्ठा को समय का संकेत दे दिया। समय पर 'सुज्येष्ठा' और उसकी छोटी बहन 'चेलणा' दोनों ही भागने की तैयारी करके सुरंग द्वार पर आ डटीं। इतने में 'सुज्येष्ठा' को याद आया कि अपने आभूषणों का डिब्बा भूल आयी है। वह आभूषणों का डिब्बा लाने गई। इधर महाराज 'श्रेणिक' वहां पहुंच गये और 'चेलणा' उनके साथ चली गई। 'सुज्येष्ठा' जब आभूषणों का डिब्बा लेकर आयी तो देखा चेलणा वहां नहीं है। तब समझी, हो न हो मेरे साथ धोखा हुआ है। 'सुज्येष्ठा' ने शोर मचाया पर फिर क्या बनना था, उधर 'सुज्येष्ठा' साध्वी बन गई।

'चेलणा' के प्रयत्‍न तथा अनाथी मुनि के सम्पर्क से महाराज श्रेणिक जैन धर्मावलम्बी बन गये। महारानी 'चेलणा' गर्भवती हुई, तब उसने अपने पति राजा श्रेणिक के कलेजे का मांस खाने की मनोभावना (दोहद) पैदा हुई, लेकिन यह दोहद इतना जघन्य और निंद्य था कि चेलणा किसी को बता भी न सकी। दोहद पूरा न होने से वह कृश होने लगी। शरीर की कृशता देखकर राजा ने सारा अन्तर्भेद जानना चाहा। रानी को शर्माते-सकुचाते हुए तथा दु:खी हृदय से अपनी सारी भावना बतानी पड़ी। अभय ने अपने बुद्धि-कौशल से ज्यों-त्यों यह सारी व्यवस्था जमाई। रानी की मनेाकामना पूरी हुई। सवा नौ महीने बाद जब पुत्र का जन्म हुआ, तब रानी ने यों विचार कर उसे उकरड़ी पर फिंकवा दिया कि जो कुलांगार पेट में आते ही पिता के कलेजे का मांस खाने को ललचाया, उससे आगे जाकर क्या भला होना है?

संयोग की बात दासी ज्योंही नवजात शिशु को उकरड़ी पर फेंककर आयी उसे महाराज 'श्रेणिक' मिल गये। दासी को बात सच-सच बतानी पड़ी। बात सुनकर राजा ने पितृ-प्रेम से अभिभूत होकर उसे उकरड़ी से उठाकर अपनी गोद में लिया पर बालक का क्रन्दन सुनकर देखा तो उसकी एक अंगुली किसी मुर्गे ने खा ली थी, उसमें से खून रिस रहा था। राजा ने उस रक्त-पीव को अपने मुंह से चूसकर निकाल फेंका। बच्चे को कुछ शान्ति मिली। राजा के उपचार से अंगुली ठीक तो हो गई पर कुछ छोटी-अविकसित रह गयी, इसलिए उसका नाम कूणिक पड़ गया।

कूणिक बड़ा होने लगा और युवा होने पर आठ स्त्रियों के साथ उसका विवाह कर दिया गया। पटरानी का पुत्र होने के कारण वह युवराज था ही। इसके अतिरिक्त तब तक अभयकुमार दीक्षा भी ले चुका था। अत: कूणिक राज्यकार्य-संचालन का भी ध्यान रखने लगा।

एक दिन कूणिक के मन में आया–जब तक महाराज श्रेणिक जीवित रहेंगे, राजसिंहासन पर बैठे ही रहेंगे और तब तक मुझे राज्य करने का मौका मिलेगा नहीं। जब मै बूढ़ा हो जाऊंगा तब फिर राजा बनने में आनन्द ही क्या है। यों विचार करके कालिककुमार आदि दस भाइयों से साठ-गांठ करके उसने श्रेणिक को कैद में डाल दिया और स्वयं राजा बन बैठा। सारे साम्राज्य में आतंक छा गया। महाराज श्रेणिक से किसी का मिलना-जुलना भी बंद कर दिया, यहां तक कि खाना-पीना भी बंद कर दिया। चेलणा को इस संवाद से बहुत दु:ख हुआ। परन्तु इस क्रूर को समझाये कौन? अंत में हिम्मत करके स्वयं रानी चेलणा कूणिक के पास गई और अपने पति राजा श्रेणिक से मिलने की आज्ञा चाही। माता को मनाही कर सके, इतना साहस वह नहीं कर सका अत: माता को आज्ञा दे दी। रानी प्रतिदिन मिलने लगी। वह अपने केशों के जूड़े में छिपाकर खाद्य-सामग्री ले जाती। यों श्रेणिक बंद पिंजड़े में अपना समय गुजार रहा था।

एक दिन कूणिक भोजन करने बैठा था। चेलणा भी पास बैठी थी। कूणिक की गोदी में उसका पुत्र था। उसने भोजन के थाल में पेशाब कर दिया। कूणिक ने बहुत ही प्रेम से उस पेशाब को पोंछ दिया तथा मूत्र से भीगे भोजन को अलग रखकर शेष भोजन खाने लगा। वह मां की ओर देखकर बोला–'मां! पुत्र के प्रति जितना मेरा प्रेम है उतना संसार में किसी भी पिता का शायद ही हो।' माता मौका देखकर सीधा बाण फेंकती हुई उकरड़ी की सारी बात सुनाते हुए बोली–'तेरे पिताजी ने यों अपने मुंह से सड़ी-गली अंगुली को चूसकर तेरा दर्द दूर किया और तू ऐसा निकला। ऐसे वात्सल्य-मूर्ति पिता को कैदखाने में डाला, तनिक भी विचार नहीं आया।'

कूणिक इस अकल्पित घटना को सुनकर चौंका। अपने किये हुए दुष्कृत्य पर पश्‍चात्ताप करता हुआ माता के पैरों में गिर पड़ा। पश्‍चात्ताप भरे स्वर में बोला–'मैं अभी जाकर पिताजी के बन्धन खोलकर मुक्त करता हूं'–यों कहकर सपाटे से चला बन्धन तोड़ने के लिए। हाथ में वहीं पास में पड़ी लोहे की तीक्ष्ण कुठार ले ली।

राजा श्रेणिक ने ज्योंही कूणिक को कुठार लिये अपनी ओर आते देखा तो सोचा-हो न हो मेरा किसी पूर्वजन्म का वैरी है, पूरा-पूरा वैर लिये बिना नहीं मानेगा। इसके हाथ से मरने की अपेक्षा अपने आप मरना अच्छा है। यों सोचकर हीरे की अंगूठी निगल गया और तत्क्षण ही उसकी मृत्यु हो गई।

कूणिक ने जब पिंजड़े में अपने पिता को मृत दशा में पाया, तब मूर्च्छित होकर भूमि पर गिर गया। होश में आकर भारी अनुताप करने लगा। पितृ-वियोग से व्यथित होकर उसने राजगृह का परित्याग कर दिया और चम्पापुरी में अपना निवास कर लिया। वहीं से चमरेन्द्र और सौधर्मेन्द्र की सहायता प्राप्त करके चेटक के साथ महाशिला कंटक संग्राम किया। उसमें महाभंयकर नरसंहार हुआ। फिर भी कहने के लिए कूणिक विजयी अवश्य हुआ।

वह भगवान महावीर का अनन्य भक्त था। प्रभु के सुख-संवाद प्राप्त करके ही दातौन करता था। जब तेरहवां चक्रवर्ती बनने के लिए तमिस्रा गुुफा के पास गया, तब वहां के संरक्षक देवों के टोकने पर भी नहीं माना। ज्योंही उसने अपने कृत्रिम दण्डरत्‍न से गुफा के द्वारों पर प्रहार किया, सहसा अग्नि की ज्वाला निकली। उसी ज्वाला में कूणिक भस्म होकर छठी नरक में गया। प्रभु ने पहले ही इसे कहा था–'तू चक्रवर्ती नहीं है, इसलिए छठी नरक में जाएगा।' आखिर वही हुआ।

–त्रिषष्टि शलाकापुरुष चरित्र

–निरयावलिया

(16)

नंदीषेणकुमार

नंदीषेणकुमार राजगृही के महाराज 'श्रेणिक' के पुत्र थे। भगवान महावीर का उपदेश सुनकर कुमार विरक्त हो गया। जब साधु बनने को तैयार हुआ, तब देववाणी हुई–नंदीषेण, तुम्हारे अभी भोगावली कर्म अवशेष हैं, इसलिए तुम अभी अनगार मत बनो। 'नंदीषेण' ने बड़े साहस के साथ कहा–'क्या मैं इतना कायर और सत्त्वहीन हूं? सभी भोग्यकर्मों को तप-संयम के द्वारा क्षय कर दूंगा, पर संयम अवश्य लूंगा। मेरी साधना में कोई बाधक नहीं बन सकता।' यों कहकर दीक्षा ले ली और विविध भांति की तप:साधना में तल्लीन हो गये। तप के प्रभाव से अनेक सिद्धियां अर्जित कर लीं।

एक दिन वे भिक्षार्थ गये। संयोगवश एक वेश्या के घर पहुंच गये। भिक्षा का योग पूछा, तब कटाक्ष फेंकती वेश्या ने कहा–'यदि पास में कुछ है तो योग बहुत है। भूखे फकीरों के लिए यहां कुछ भी नहीं है।'

वेश्या का व्यंग्य सुनकर मुनि का अहं भभक उठा–इसने मुझे पहचाना ही नहीं और मुझे भिखमंगा समझ लिया। फिर क्या था? अपने लब्धि-बल का उन्होंने प्रयोग किया और धन का ढेर लग गया। मुनि ने घूरकर उस वेश्या की ओर देखा और जाने लगे। वेश्या भी इन बातों में विशेष दक्ष थी। आगे आकर बोली–'उठाइये अपना धन, मुझे मुफ्त का धन नहीं चाहिए। मेरे साथ रहकर कुछ देना चाहो तो सादर आमंत्रित हो, अन्यथा मैं इस हराम के धन का क्या करूं?'

वेश्या के दो-चार वाक्य-बाण और नयन-बाणों से ही मुनि फिसल गये। साधु वेश को तिलांजलि दे दी, पर मन में सात्त्विक ग्लानि अवश्य थी। सोच रहे थे–मैं राजपाट छोड़कर साधु बना। कहां फंस गया। पर करें क्या? वेश्या के यहां रहे तो सही, पर मन में संकोच अवश्य था। उस उदासी को मिटाने के लिए एक संकल्प कर लिया कि मैं प्रतिदिन दस व्यक्तियों को प्रतिबोध देकर ही अन्न-जल ग्रहण करूंगा। इस दुष्कर प्रतिज्ञा को कई वर्ष हो गये।

एक दिन नौ व्यक्ति तो समझ गये, पर दसवां स्वर्णकार मिला। उसे जब प्रतिबोध देने लगे, तब व्यंग्य कसते हुए उसने कहा–'यह क्या ढोंग रचा रखा है? स्वयं तो साधुत्व को छोड़ वेश्या के साथ रह रहे हो और दूसरों को प्रतिबोध देने चले हो।' इस विवाद में काफी समय हो गया। भोजन के लिए बुलाने को पहले लड़का आया, फिर वेश्या स्वयं आयी। नंदीषेण से कहा–'अभी नौ ही प्रतिबुद्ध हुए हैं, दसवां बाकी है।' वेश्या ने सहजता से कहा–'दसवें स्वयं आप ही बन जाइये, पर खाना तो खाइये।'

नंदीषेण का सोया आत्मबल जाग गया। भगवान महावीर के समवसरण की ओर चल पड़े। वेश्या ने बहुत कहा, पर नंदीषेण अब रुकने वाले नहीं थे। प्रभु के पास जाकर अपने पापों का प्रायश्‍चित्त किया। पुन: संयम में सुस्थिर होकर तपस्या में लीन हो गये और तप:साधना करते हुए आयु पूर्ण कर देव बने।

(17)

मेघकुमार

राजगृह के महाराज 'श्रेणिक' एक बार सिंहासन पर उदास बैठे थे। सदा की भांति 'अभयकुमार' पिता को प्रणाम करने आया। अपने पिता को चिन्तित देखकर 'अभय' ने चिंता का कारण जानना चाहा। महाराज 'श्रेणिक' ने चिन्ता को मिटाने वाला समझकर 'अभय' से कहा–'वत्स! चिन्ता का एक कारण है, तेरी विमाता धारिणी के गर्भ के योग से मनोभाव बने हैं कि मैं महाराज के साथ हाथी पर सवार होकर वन-क्रीड़ा करने जाऊं। उस समय वर्षा हो रही हो, चारों ओर हरियाली से वन, वनस्थली खिल रही हो। बस, इसी चिन्ता में दुर्बल हो रही है। इस असमय में वर्षा कैसे हो?'

'अभयकुमार' ने सान्त्वना देते हुए कहा–'मैं मातु-श्री की भावना को पूरी करने का प्रयास करूंगा। आप चिन्ता न करें।'

'अभयकुमार' पौषधशाला में गया। तीन दिन तक तप करके ध्यान में बैठ गया। अपने पूर्व-परिचित देव को आमन्त्रित किया। तीन दिन के बाद देवता आया। 'धारिणी' का मनोरथ पूरा करने को अकाल में देवता ने वर्षा की। महारानी भी महारज के साथ हाथी पर चढ़कर वन में गई। हरित भूमि को देखकर परम प्रसन्न हो उठी।

सवा नौ महीनों के बाद पुत्र का जन्म हुआ। मेघ के दोहद से सूचित था, अत: पुत्र का नाम 'मेघकुमार' रखा। युवावस्था में आठ राजकन्याओं के साथ विवाह किया गया। एक बार भगवान महावीर वहां पधारे। मेघकुमार उपदेश सुनकर संयम लेने को उद्यत हुआ। माता के पास से जब आज्ञा लेनी चाही तब माता ने कहा–'पुत्र! तेरे इस कोमल शरीर से संयम का निर्वाह कठिन है। संयम का पथ तलवार की पैनी धार पर चलने जैसा है। इसलिए सांसारिक वैभव का उपभोग करो।' लेकिन जब महारानी 'धारिणी' ने देखा कि मेघकुमार की भावना तीव्र है, यह किसी भांति संसार में रहने को तैयार नहीं हो रहा है, तब मोह को एक ओर करते हुए कहा–'मेरा कहा मानकर कम-से-कम एक दिन का राज्य तो कर लो।'

सोचा था, राज्य-सिंहासन मिलते ही उसमें फंस जाएगा। पर हुआ उल्टा। माता-पिता के आग्रह से जब राज्याभिषेक कर दिया गया, तब मेघ बोला–'अब मेरी आज्ञा सबको मान्य होगी ही। अत: शीघ्रातिशीघ्र रजोहरण एवं पात्र लाओ। मैं संयम लूंगा।' राजसी ठाठ को ठुकराकर 'मेघकुमार' संयमी बन गया।

रात्रि के समय मेघमुनि को सोने के लिए स्थान द्वार के पास मिला। रात में संतों के आने-जाने के कारण मेघ मुनि को नींद नहीं आयी। नींद नहीं आने से 'मेघमुनि' खिन्न हो गये। विचारों में शिथिलता आ गई। पहले तो सारे मुनिगण मुझसे इतने प्रेम से बोलते थे, पास में बिठाते थे। आज इन्होंने मुझे यों फुटबाल बना रखा है। पहली रात में ही यह हाल है तो आगे क्या शुभ की आशा की जाए। मैं तो प्रात:काल प्रभु से पूछकर अपने घर चला जाऊंगा।

प्रात:काल होते ही प्रभु को पूछने तथा झोली-डंडे सौंपने के लिए 'मेघमुनि' प्रभु के पास आए, वंदना की। भगवान तो पहले ही 'मेघमुनि' की मनोभावना देख चुके थे। अत: सम्बोधित करते हुए एवं प्रबुद्ध करते हुए कहा–'मेघ एक रात्रि के कष्ट से तू यों घबरा गया। अधीर हो उठा। घर जाने को तैयार हो गया, पर तुझे याद है तू पिछले जन्म में कौन था? देख, तू पिछले जन्म में हाथियों के झुण्ड का स्वामी था। अनेक हथिनियों के साथ मस्त बना तू रह रहा था। तू पहले एक बार मेरुप्रभ हाथी के भव में दावानल में जल चुका था। इसलिए अगली बार तू चार कोस भूभाग के वृक्षों को तथा घास-फूस को उखाड़कर अपने आपको सुरक्षित अनुभव कर रहा था। संयोगवश एक बार वन में दावानल लगा। जंगल के सभी जीव-जन्तु उसी मैदान में आ गए, जहां तू रह रहा था। वह मंडल जीवों से भर गया था। तू खड़ा था। तेरे पैर में खुजलाहट चली। तूने पैर को खुजलाने के लिए ऊपर किया। इतने में तेरे पैर के स्थान पर एक शशक आ बैठा। तूने पैर नीचे रखना चाहा तो उस खरगोश को देखकर सोचा, मेरे कारण यह मर जाएगा। यों तीन दिन तक ऊपर पैर किए खड़ा रहा। इतने में दावानल शान्त हुआ। सारे प्राणी अपने-अपने स्थान की ओर चले गये। जब तूने पैर नीचे किया तब तक पैर अकड़ चुका था। पैर रखते ही तू गिर गया और वहां तेरी मृत्यु हो गई। वहां से मरकर तू राजा का पुत्र हुआ है। मेघ! पशु-भव में तूने सारी बातें सुधारीं। इस मनुष्य-जीवन में थोड़े से कष्ट से घबराकर बात बिगाड़ रहा है, जरा सोच, कितनी विचार की बात है?'

'मेघमुनि' को प्रभु की वाणी सुनते-सुनते जाति-स्मरणज्ञान हो आया। झुलसते हुए मैदान को देखकर रोंगटे खड़े हो गये। प्रभु के पैरों में गिरकर दोषों की आलोचना की। मन को स्थिर करके पुन: व्रतों में सुस्थिर बने। अपने आपको संघ के प्रति समर्पित करते हुए 'मेघमुनि' ने कहा–'प्रभुवर! मैं अपनी इन दो आंखों के सिवा समूचा शरीर साधु-संतों की परिचर्या के लिए समर्पित करता हूं। आप जैसे भी चाहें इसका उपयोग करें। केवल ये दो आंखें मैं ईर्याशोधन के लिए अपने अधिकार में रखता हूं शेष सारा शरीर आपके लिए समुपस्थित है।'

यों समर्पित होकर उत्कट परिचर्या, संयम, साधना, तप, आराधना में जुटे। ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। गुणरत्‍न संवत्सर आदि विभिन्न प्रकार के तप किये। अन्त में सब संतों से क्षमायाचना करके प्रभु की आज्ञा लेकर एक महीने के अनशन में समाधिमरण प्राप्त किया और सर्वार्थसिद्ध विमान में पैदा हुए। वहां से महाविदेह में उत्पन्न होकर मोक्ष में जाएंगे।

–ज्ञाताधर्मकथा

(18)

श्रेणिक राजा

'कुशाग्रपुर' नगर के स्वामी महाराज 'प्रसेनजित्' के सौ पुत्र थे, जिनमें सबसे ज्येष्ठ पुत्र का नाम 'श्रेणिक'। महाराज – 'प्रसेनजित्' ने एक बार एक पल्लीपति की कुमारी से इस शर्त पर विवाह किया कि उसका पुत्र सिंहासन का अधिकारी होगा। उस रानी के पुत्र भी हुआ। उसका नाम रखा गया 'चिलातीकुमार'।

'प्रसेनजित्' ने आवेशवश वचन तो दे दिया, पर फिर सोचा-हुआ यह बुरा। 'श्रेणिक' का हक छीनकर मैंने अच्छा नहीं किया। नैमित्तिक के कहने से कुछ परीक्षाएं भी राजकुमारों की लीं गयीं। उन सब परीक्षाओं में श्रेणिक सब विधि उत्तीर्ण हुआ, फिर भी 'प्रसेनजित्' ने श्रेणिक का शब्दों द्वारा अपमान किया। श्रेणिक ने यों अपमानित जीवन जीने से नगर-त्याग अच्छा समझा। नगर का परित्याग कर साहस बल से एकाकी चल पड़ा। मार्ग में बौद्ध मठ में विश्राम किया।

बौद्धाचार्य ने उसके लक्षण देखकर शीघ्र ही उसे अंग-मगध का शासक बनने का संकेत दिया। श्रेणिक ने भी वैसा होने पर उनका सम्मान बढ़ाने को कहा। श्रेणिक आगे बढ़ा। मार्ग में बेनातट नगर के सेठ इन्द्रदत्त का साथ हो गया। कुछ दूर साथ-साथ चले। सेठ ने अपनी पुत्री नंदश्री (नंदा) का विवाह श्रेणिक के साथ कर दिया। नंदा के पुत्र का नाम 'अभयकुमार' रखा गया।

'प्रसेनजित्' ने 'चिलाती' का राजतिलक किया, पर वह अयोग्य निकला। राजा ने सारी अव्यवस्था देखकर मन ही मन अनुताप करते हुए अपना श्‍वास छोड़ते हुए सचिवों से कहा–श्रेणिक का पता लगाकर उसका राजतिलक करो।

'प्रसेनजित्' की मृत्यु के बाद सचिवों के प्रयत्‍न से 'श्रेणिक' अंग मगध का शासक बन गया। अपने कर्तृत्व के बल पर समृद्धिशाली सम्राट् बना।

'श्रेणिक' के नंदा, चेलणा, धारिणी, काली आदि अनेक रानियां और अभयकुमार, कूणिक, नंदीसेन, मेघकुमार, कालिकुमार आदि अनेक पुत्र थे।

श्रेणिक प्रारम्भ में बौद्धमतावलम्बी था। अनाथी मुनि की संगति से वह जैन धर्मी बना। पटरानी चेलना महाराज चेटक की पुत्री थी। इसलिए वह जैन धर्मावलम्बिनी थी। महारानी की तरह राजा श्रेणिक भी प्रभु महावीर का परम भक्त बना। राज्यलिप्सा में फंसकर दुर्बुद्धि के योग से तथा पूर्वजन्म के वैरभाव से 'कूणिक' ने 'श्रेणिक' को पिंजरे में बन्द कर दिया। 'चेलणा' ने जब उसे समझाया तब 'कूणिक' हाथ में तीक्ष्ण कुठार लिये अपने पिता राजा श्रेणिक के बन्धन तोड़ने पिंजरे की ओर बढ़ा। श्रेणिक ने –'कूणिक' को अपनी ओर यों आते देखा तो सोचा-'मुझे मारने के लिए आ रहा है। इस दुष्ट के हाथ मरने से तो अपघात करके मरना अच्छा है।' यों सोचकर अपनी हीरे की अंगूठी निगल ली। उस कालकूट विष के प्रयोग से उसके प्राण क्षणमात्र में ही निकल गये।

एक बार महाराज श्रेणिक ने हरिणी का शिकार करते समय एक बाण से हरिणी और उसके गर्भस्थ शिशु को बींधकर बाण भूमि में रोप दिया था। उसी के फलस्वरूप उसे नरकायु का बन्ध हुआ और उसे प्रथम नरक में जाना पड़ा। जैन शासन की अखण्ड भक्ति के कारण उसने तीर्थंकर गोत्र का बन्ध किया था। इससे अगली चौबीसी में 'पद्म' नाम का प्रथम तीर्थंकर होगा। भगवान महावीर के समान ही 72 वर्ष की आयु तथा सारी ऋद्धि आदि भी वैसी ही होगी।

–स्थानांग वृत्ति

आवश्यक कथा

(19)

खंधक (स्कंदक) परिव्राजक

'खंधक' सावत्थी (श्रावस्ती) नगरी में रहने वाले गर्दभालि परिव्राजक का शिष्य था। वैदिक परम्परा का सांगोपांग उसे परिज्ञान था। एक बार भगवान महावीर की परम्परा के एक 'पिंगल' नाम के निर्ग्रन्थ से उसे मिलने का प्रसंग आया। पिंगल ने खंधक से कई प्रश्‍न पूछे–'खंधक! लोक अन्त-सहित है या अन्त-रहित है? वैसे ही जीव, सिद्धिशिला तथा सिद्ध भी अन्त सहित हैं या अन्त रहित हैं? तथा किस प्रकार की मृत्यु से मरने पर संसार घटता है तथा किस प्रकार की मृत्यु से संसार बढ़ता है? खंधक इन प्रश्‍नों का उत्तर नहीं दे सका। दिल में एक प्रकार की अबूझ पैदा हुई।

इतने में सावत्थी नगरी में लोगों के मुंह से सुना-भगवान महावीर यहां से थोड़ी दूर ही कयंगला नगरी में पधारे हैं। यह संवाद पाकर खंधक भगवान महावीर के पास पहुंचने के लिए चल पड़ा।

उसके पहुंचने से पहले ही भगवान महावीर ने समवसरण में गौतम स्वामी को सम्बोधित करके कहा–'गौतम! आज तुझे तेरा पूर्व-स्‍नेही खंधक मिलेगा और वह आने ही वाला है। पिंगल ने लोक आदि के सम्बन्ध में कुछ प्रश्‍न पूछे थे। वह उत्तर नहीं दे सका, इसलिए वह यहां आ रहा है।'

गौतम ने जिज्ञासा प्रकट करते हुए भगवान से पूछा–'भन्ते! खंधक आपके पास साधुत्व स्वीकार करेगा?'

भगवान महावीर ने फरमाया–'हां, स्वीकार करेगा।'

गौतम स्वामी खंधक के पास गये। भगवान की कही हुई सारी बात कही। खंधक बहुत ही प्रभावित हुआ।

भगवान महावीर के पास पहुंचकर सारी जिज्ञासाएं रखीं। भगवान ने समाधान देते हुए कहा–'खंधक ! लोक, जीव, सिद्धि और सिद्ध–इन चारों के चार-चार भेद हैं–द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव। चारों ही द्रव्य से और क्षेत्र से सान्त हैं। काल से और भाव से चारों ही अनन्त हैं तथा बालमरण से मरने वाला संसार बढ़ाता है तथा पंडितमरण से मरने वाला संसार घटाता है। भगवान से सारी शंकाओं का समुचित समाधान पाकर बहुत ही सन्तुष्ट हुआ। अपना परिव्राजक का वेश छोड़कर भगवान महावीर से पांच महाव्रत स्वीकार किये। साधु बनने के बाद ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। भिक्षु की बारह प्रतिमाओं का वहन किया। दुष्कर 'गुणरत्‍न संवत्सर' तप के द्वारा अपनी आत्मा को पूर्णत: भावित करके राजगृही के विपुलगिरि पर्वत पर अनशन कर लिया। एक महीने का अनशन कर, बारह वर्ष के संयम का परिपालन कर बारहवें स्वर्ग में पैदा हुआ। वहां से महाविदेह में जाकर मुक्त होगा।

–भगवती

(20)

जमाली

जमाली क्षत्रियकुंडनगर में रहने वाला एक क्षत्रिय राजकुमार था। वह भगवान महावीर का संसार-पक्षीय जामाता था। वैसे भानजा भी था। भगवान महावीर एक बार जनपद में विहार करते हुए कुंडनगर पधारे। परिषद् वन्दन करने गई। प्रभु की देशना सुनकर जमाली प्रतिबुद्ध हुआ। माता-पिता की आज्ञा लेकर 500 क्षत्रियकुमारों के साथ प्रव्रजित हुआ और श्रमणधर्म का पालन करता हुआ भगवान के संघ के साथ विचरण करने लगा।

एकदा जमाली ने प्रभु से जनपद में विहार करने की आज्ञा चाही। प्रभु जानते थे कि जनपद में विचारों का परिपक्‍व व्यक्ति ही अविचल रह सकता है, अन्यथा विभिन्न विचारों को सुनकर व्यक्ति दिग्भ्रान्त हो सकता है। यह सोचकर प्रभु मौन रहे।

जमाली अनगार प्रभु के आदेश की अवगणना करके मौन को ही सहमति मानकर अपने 500 शिष्यों को साथ लेकर चल पड़ा।

विहार करते-करते जमाली सावत्थी के कोष्ठक उपवन में आकर ठहरा। उन दिनों अरस-विरस आहार के कारण जमाली मुनि कुछ अस्वस्थ था। उसके शरीर में असह्य वेदना थी। अपने शिष्यों से बिछौना करने के लिए कहा। शिष्यगण बिछौना करने लगे। बीच-बीच में जमाली ने दो-तीन बार पूछा-बिछौना कर दिया?

शिष्यों ने कहा–किया नहीं, कर रहे हैं।

शिष्यों का उत्तर सुनकर जमाली इस निर्णय पर पहुंचा कि महावीर का, जो क्रियमाण को कृत कहते है, अर्थात् किये जाने वाले कार्य को किया हुआ कहते हैं, यह सिद्धान्त गलत है। मैं प्रत्यक्ष देख रहा हूं, शिष्य मुझे बता रहे हैं–बिछौना किया नहीं है।

जमाली अनगार ने अपने विचार शिष्यों के सम्मुख रखे। उसके विचार कइयों को अच्छे लगे और कइयों को नहीं रुचे। जिन्हें रुचे, वे जमाली के साथ रहे, शेष भगवान महावीर के पास लौट आये।

जमाली अब अपने इस सिद्धान्त की खुलकर पुष्टि करने लगा। अल्पज्ञ में अहं की अधिक अकड़ता होती है। मुझे केवलज्ञान हो गया, मैं जिन हूं, केवली हूं–यह कहता हुआ प्रभु महावीर के पास आया।

गौतम स्वामी ने उसके अहम् को दूर करने के लिए पूछा–अगर तुम केवलज्ञानी हो तो बताओ कि लोक शाश्‍वत है या अशाश्‍वत? जीव शाश्‍वत है आ अशाश्‍वत?

गौतम स्वामी के इन छोटे-छोटे प्रश्‍नों को सुनकर ही जमाली निरुत्तर हो गया। निरुत्तर बना मूक खड़ा रहा। कुछ भी उत्तर न दे सका। तब भगवान महावीर ने कहा–जमाली! इन प्रश्‍नों के उत्तर देने में तो मेरे अनेक छद्मस्थ मुनि भी समर्थ हैं, तब तुम अपने आपको सर्वज्ञ कहकर भी मौन कैसे खड़े रह गये?

भगवान महावीर ने लोक और जीव की शाश्‍वतता-अशाश्‍वतता का विशद् विवेचन करते हुए कहा–'द्रव्य से लोक और जीव शाश्‍वत है तथा पर्याय से अशाश्‍वत है,' पर जमाली प्रभु की वाणी को न मानता हुआ वहां से चला गया।

कई वर्ष तक श्रमण पर्याय का पालन करके भी आभिनिवेशिक मिथ्यात्व के कारण मृत्यु को प्राप्त होकर लांतक नामक छठे किल्विषी में पैदा हुआ।

जमाली की पत्‍नी भगवान महावीर की पुत्री प्रियदर्शना भी जमाली के विचारों से प्रभावित होकर एक हजार साध्वियों के साथ जमाली से मिल गई थी और उसके इस नवीन मिथ्या सिद्धान्त को मानने लगी थी। एक बार वह ढंक गाथापति के मकान में ठहरी। आहार करने के लिए चादर का परदा लगा रखा था। ढंक श्रावक ने उसे समझाने के लिए उस चादर के एक कोने को जला दिया। जब चादर जलने लगी, तब साध्वी अन्दर आकर बोली–चादर जल गई।

ढंक ने टोकते हुए कहा–जल कहां गई? आपके सिद्धान्तानुसार तो ऐसे कहिये कि जल रही है।

साध्वी की समझ में बात आ गई कि व्यवहार में भाषा का प्रयोग वैसे ही होता है, जैसे महावीर कहते हैं। जितना काम कर लिया वह तो हो ही गया। अत: क्रियामाणकृत का सिद्धान्त महावीर का समीचीन है। यदि पहले हिस्से को हुआ नहीं मानेंगे तो सौवें हिस्से को हुआ कैसे मानेंगे। ढंक के यों समझाने से साध्वी प्रियदर्शना महावीर के संघ में पुन: प्रविष्ट हो गई।

–भगवती

(21)

थावच्चा

उस द्वारवती नगरी में 'थावच्चा' नाम की गृहस्वामिनी रहती थी। वह आढ्य, दीप्त और विख्यात थी। वह विपुल यान और वाहन वाली, प्रचुर धन और प्रचुर सोने-चांदी वाली, अर्थ के आयोग और प्रयोग (लेन-देन) में संप्रयुक्त और प्रचुर मात्रा में भक्त पान का वितरण करने वाली थी। उसके अनेक दासी, दास, गाय, भैंस और भेड़ें थी। वह बहुत व्यक्तियों द्वारा अपराजित थी।

उस थावच्चा गृहस्वामिनी का पुत्र 'थावच्चापुत्र' नाम का एक सार्थवाह पुत्र था। उसके हाथ-पांव सुकुमार थे। वह चन्द्रमा के समान सौम्य आकृति वाला, कमनीय, प्रियदर्शन और सुरूप था। जब वह बालक कुछ अधिक 8 वर्ष का हुआ तब माता-पिता शुभ तिथि, करण और मुहूर्त्त में उसे कलाचार्य के पास ले गए। कलाचार्य ने कुमार को लेख आदि गणित प्रधान से लेकर शकुनरुत पर्यवसान वाली बहत्तर कलाएं सूत्र, अर्थ और क्रियात्मक रूप से पढ़ाई और उनका अभ्यास कराया। पढ़ाकर, अभ्यास कराकर उसको माता-पिता के पास लाया।

'थावच्चापुत्र' के पूर्ण भोग-समर्थ जानकर उसका बत्तीस इभ्य कुल की कन्याओं के साथ एक ही दिन में पाणिग्रहण करवाया गया। उसे बत्तीस वस्तु-श्रेणियों का दहेज मिला तथा वह बत्तीस कन्याओं के साथ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गन्ध–पांच प्रकार के मनुष्य संबंधी काम-भोगों को भोगता हुआ विहार करने लगा।

उस काल और उस समय आदि कर्त्ता तीर्थंकर अरिष्टनेमि थे। दस धनुष ऊंचे, नीलोत्पल, महिष के सींग और अतसी कुसुम के समान वर्ण वाले। अर्हत अरिष्टनेमि अपने 18 हजार श्रमण और 40 हजार श्रमणियों के साथ उनसे संपरिवृत हो क्रमश: संचार करते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए, सुखपूर्वक विहार करते हुए, जहां द्वारवती नाम की नगरी थी जहां रैवतक पर्वत था, जहां नन्दनवन उद्यान था, जहां सुरप्रिय यक्ष यक्षायतन था, जहां प्रवर अशोक वृक्ष था, वहां आए। वहां आकर प्रवास योग्य स्थल की अनुमति लेकर संयम और तप से स्वयं को भावित करते हुए विहार करने लगे।

भगवान के आगमन का संवाद पाकर कृष्ण वासुदेव ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया। उन्हें बुलाकर इस प्रकार कहा–देवानुप्रियो! शीघ्र ही सुधर्मासभा में मेघमाला के समान गर्जना तथा गंभीर एवं मधुर-शब्द करने वाली कौमुदिकी भेरी को बजाओ। कौटुम्बिक पुरुषों ने मेघमाला के समान गर्जना तथा गम्भीर एवं मधुर शब्द करने वाली कौमुदिकी भेरी को बजाया। भेरी से उठने वाली स्‍निग्ध, मधुर और गम्भीर प्रतिध्वनि से ऐसा लग रहा था, मानों शरदकालीन मेघ गरज रहा हो। उस कौमुदिकी भेरी को बजाने पर, नौ योजन चौड़ी और बारह योजन लम्बी द्वारवती नगरी के दोराहे, तिराहे, चौराहे, चौक, कन्दरा, दरी, विवर, कुहर, गिरि-शिखर, नगर-गोपुर, प्रसाद-द्वार, भवन और देवकुल में लाखों प्रतिध्वनियां उठने लगी। वे द्वारवती नगरी को शत-सहस्र प्रतिध्वनियों से संकुल करती हुई, नगरी के बाहर-भीतर सर्वत्र व्याप्त हो गई।

नौ योजन चौड़ी और बारह योजन लम्बी द्वारवती नगरी के समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्हों यावत् हजारों गणिकाओं ने कौमुदिकी भेरी के शब्द को सुनकर, अवधारण कर हृष्ट, तुष्ट चित्त हो, आनन्दित यावत् हर्ष से विकस्वर हृदय हो, स्‍नान किया। नीचे तक लटकती पुष्प-मालाएं पहनी, नए वस्त्र धारण किए, शरीर के अंगों पर चन्दन का लेप किया, फिर जन समुदाय से परिवृत हो, उनमें से कुछ एक अश्‍व पर चढ़कर, इसी प्रकार हाथी पर चढ़कर, रथ, शिविका या पालकी पर बैठकर तथा कुछ पांव-पांव चलकर कृष्ण वासुदेव के पास उपस्थित हुए।

समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्हों को यावत् अपने समक्ष उपस्थित हुए देखकर हृष्ट, तृष्ट चित्त वाले आनन्दित यावत् हर्ष से विकस्वर हृदय वाले कृष्ण वासुदेव ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया। बुलाकर इस प्रकार कहा–देवानुप्रियो! शीघ्र ही चतुरंगिणी सेना को सजाओ और विजय गन्ध हस्ती को उपस्थित करो। उन्होंने–'ऐसा ही हो' यह कहकर उपस्थित किया।

कृष्ण वासुदेव स्‍नान कर यावत् सब प्रकार के अलंकारों से विभूषित हो, विजय गन्धहस्ती पर आरूढ़ हुए। कटसरैया के फूलों से बनी मालाओं से युक्त छत्र को धारण किया। महान सुभटों की विभिन्न टुकड़ियों के सुविस्तृत संघातवृन्द से परिवृत, हो, द्वारवती नगरी के बीचोंबीच से होकर निर्गमन किया। निर्गमन कर जहां रैवतक पर्वत था, जहां नंदनवन उद्यान था, जहां सुरप्रिय यक्ष का यक्षायतन था और जहां प्रवर अशोक वृक्ष था, वहां आए। वहां आकर अर्हत अरिष्टनेमि के छत्रों, अतिछत्रों, पताकाओं, अतिपताकाओं तथा विद्याधर, चारण और जृम्भक देवों के आते-जाते हुए देखा। देखकर वे विजय गन्धहस्ती से उतरे। उतर कर पांच प्रकार के अभिगमों से अर्हत अरिष्टनेमि के पास आए।

(जैसे-सचित द्रव्यों को छोड़ना, अचित्त द्रव्यों को छोड़ना, एक शाटक वाला उत्तरासंग करना, दृष्टिपात होते ही बद्धांजलि होना और मन को एकाग्र करना।)

जहां अर्हत अरिष्टनेमि थे वहां आए। आकर अर्हत अरिष्टनेमि को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की। वन्दना-नमस्कार किया। वन्दना-नमस्कार कर अर्हत अरिष्टनेमि के न अति निकट न अति दूर शुश्रूषा और नमस्कार करते हुए सम्मुख रहकर विनयपूर्वक बद्धाञ्जलि पर्युपासना करने लगे।

थावच्चापुत्र ने भी घर से निष्क्रमण किया। धर्म को सुनकर अवधारण कर वह जहां थावच्चा गृहस्वामिनि थी, वहां आया। वहां आकर प्रणाम किया और कहा–माता मैंने भगवान अरिष्टनेमि के पास धर्म सुना है, वही धर्म मुझे इष्ट, प्रतीप्सित और अभिरुचित है। इसलिए माता पिता! मैं तुम से अनुज्ञा प्राप्त कर अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहता हूं।

थावच्चा गृहस्वामिनी जब विषयों के अनुकूल और विषयों के प्रतिकूल बहुत सारी आख्यापनाओं, प्रज्ञापनाओं, संज्ञापनाओं और विज्ञापनाओं के द्वारा थावच्चापुत्र को आख्यापित, प्रज्ञापित, संज्ञापित और विज्ञापित नहीं कर सकी तब उसने न चाहते हुए भी बालक थावच्चापुत्र को अभिनिष्क्रमण की अनुमति दे दी।

वह थावच्चा गृहस्वामिनी आसन से उठी। उठकर महान अर्थवाला, महान मूल्य वाला, महान अर्हता वाला, राजाओं के योग्य उपहार ग्रहण किया। उपहार ग्रहण कर मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी और परिजनों के साथ उनसे संपरिवृत हो, जहां कृष्ण वासुदेव के भवन का प्रवर प्रतिद्वार (मुख्य द्वार) देश भाग था, वहां आयी। वहां आकर प्रहरियों द्वारा निर्दिष्ट मार्ग से जहां कृष्ण वासुदेव थे, वहां आयी। वहां आकर सटे हुए दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर उसने (कृष्ण वासुदेव को) जय-विजय की ध्वनि से वर्धापित किया वर्धापित कर उसने महान अर्थवाला, महान मूल्य वाला, महान अर्हता वाला, राजाओं के योग्य उपहार भेंट किया। भेंट कर इस प्रकार बोली–देवानुप्रिय! यह थावच्चापुत्र नाम का बालक मेरा एकमात्र पुत्र है–मुझे इष्ट, कमनीय, प्रिय, मनोज्ञ, मनोहर, स्थिरतर, विश्‍वसनीय, सम्मत, बहुमत, अनुमत, आभरण करण्डक के समान, रत्‍न रत्‍नभूत, जीवन-उच्छ्वास (प्राण) और हृदय को आनन्दित करने वाला है। यह उदुम्बर पुष्प के समान श्रवण दुर्लभ है, फिर दर्शन का तो कहना ही क्या?

जैसे उत्पल, पद्म अथवा कमल पंक में उत्पन्न होता है, जल में संवंर्धित होता है, किन्तु पंक रज, जल रज से उपलिप्त नहीं होता वैसे ही थावच्चापुत्र कामों में उत्पन्न हुआ, भोगों में संवर्धित हुआ, किन्तु वह काम रज और भोग रज से उपलिप्त नहीं है।

देवानुप्रिय! यह संसार भय से उद्विग्न है। जन्म, जरा और मृत्यु से भीत है। यह अर्हत अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहता है। मैं इसका अभिष्क्रिमण-सत्कार, (दीक्षा-महोत्सव) आयोजित कर रही हूं। इसलिए, देवानुप्रिय! मैं चाहती हूं अभिनिष्क्रमण करने वाले थावच्चापुत्र को तुम छत्र, मुकुट और चंवर प्रदान करो।

तब कृष्ण वासुदेव ने थावच्चा गृहस्वामिनी को इस प्रकार कहा–देवानुप्रिये! तुम अत्यंत शान्त और विश्‍वस्त रहो। बालक थावच्चापुत्र का अभिनिष्क्रमण सत्कार स्वयं मैं ही करूंगा।

तब वे कृष्ण वासुदेव चतुरंगिणी सेना के साथ विजय हस्तिरत्‍न पर आरूढ़ हो, जहां थावच्चा गृहस्वामिनी का भवन था, वहां आये। वहां आकर थावच्चापुत्र से इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! तुम मुण्ड हो, प्रव्रजित मत बनो। देवानुप्रिय! मेरी बाहुच्छाया (छत्रछाया) में रह मनुष्य संबंधी विपुल काम भोगों का भोग करो। मैं केवल देवानुप्रिय के ऊपर से गुजरने वाली हवा का निवारण नहीं कर सकता। इसके अतिरिक्त देवानुप्रिय को जो कुछ भी आबाधा या विबाधा उत्पन्न हो, मैं सबका निवारण कर सकता हूं।

कृष्ण वासुदेव के ऐसा कहने पर उस थावच्चापुत्र ने इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! यदि आप सामने आती हुई जीवन को समाप्त करने वाली मौत और शरीर के सौन्दर्य को विनष्ट करने वाली तथा शरीर का नाश करने वाली जरा का निवारण कर सकें तो मैं आपकी बाहुच्छाया में रह मनुष्य संबंधी विपुल काम भोग को भोगता हुआ विहार करूं।

थावच्चापुत्र के ऐसा कहने पर कृष्ण वासुदेव ने उससे इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! ये दोनों (मृत्यु और जरा) दुरतिक्रम्य हैं। अपने कर्म-क्षय के सिवाय, अत्यन्त बलिष्ठ देव अथवा दानव भी इनका निवारण नहीं कर सकता।

थावच्चापुत्र ने कृष्ण वासुदेव से इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! यदि ये दोनों (मृत्यु और जरा) दुरतिक्रम्य हैं, अपने कर्म क्षय के सिवाय अत्यन्त बलिष्ठ देव अथवा दानव भी इनका निवारण नहीं कर सकता, तो देवानुप्रिय! मैं चाहता हूं अज्ञान, मिथ्यात्व, अविरति और कषाय के द्वारा संचित अपने कर्मों का क्षय करूं।

थावच्चपुत्र के ऐसा कहने पर कृष्ण वासुदेव ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया। उन्हें बुलाकर इस प्रकार कहा–देवानुप्रियो! जाओ, प्रवर हस्ति स्कन्ध पर आरूढ़ होकर द्वारवती नगरी के दोराहों, तिराहों, चौकों, चतुर्मुखों, राजमार्गों और मार्गें में उच्चस्वर बार-बार उद्घोष करते हुए यह उद्घोषणा करो-देवानुप्रियो! थावच्चापुत्र संसार के भय से उद्विग्न है। जन्म, जरा और मृत्यु से भीत है। वह अर्हत अरिष्टनेमि के पास मुण्ड हो प्रव्रजित होना चाहता है, अत: देवानुप्रियो! जो भी राजा, युवराज, देवी, कुमार, ईश्‍वर, तलवर, कौटुम्बिक, माण्डम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति अथवा सार्थवाह प्रव्रजित होने वाले थावच्चापुत्र के साथ प्रव्रजित होता है, तो उसे कृष्ण वासुदेव अनुमति देता है और (उसकी) दीक्षा के पश्‍चात् दु:खी जो अपना योगक्षेम करने में समर्थ नहीं है उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजन के योगक्षेम और आजीविका के परिवहन का भार लेता है। यह घोषणा करो।

थावच्चापुत्र के अनुराग से एक हजार पुरुष अभिनिष्क्रमण के लिए तैयार हो गए। वे स्‍नान कर सब प्रकार के अलंकारों से विभूषित हो, हजार पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली अपनी-अपनी शिविकाओं पर आरूढ़ और मित्र-ज्ञाति से परिवृत हो थावच्चापुत्र के समक्ष उपस्थित हुए।

कृष्ण वासुदेव ने अपने सामने उपस्थित हजार पुरुषों को देखा। उन्हें देखकर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया। उन्हें बुलाकर इस प्रकार कहा–देवानुप्रियो! शीघ्र ही सैकड़ों खम्भों से युक्त कमनीय, देदीप्यमान, अतिशय देदीप्यमान, देखते ही दृष्टि को बांध लेने वाली, स्पर्श-सुखद और सश्रीक हो तथा जो शीघ्रता, त्वरता, चपलता और उतावलेपन से वहन की जाए, ऐसी हजार पुरुषों के द्वारा वहन की जाने वाली शिविका उपस्थित करो।

थावच्चापुत्र ने द्वारवती नगरी के बीचोंबीच होकर निर्गमन किया। जहां रैवतक पर्वत था, जहां नंदनवन उद्यान था, जहां सुरप्रिय यक्ष का यक्षायतन था, जहां प्रवरअशेाक वृक्ष था, वहां आया, वहां आकर अर्हत अरिष्टनेमि के छत्रों, अतिछत्रों, पताकाओं, अतिपताकाओं तथा विद्याधर, चरण और जृम्भक देवों को उड़ते, आते-जाते इुए देखा। देखकर वह शिवाका से नीचे उतरा।

कृष्ण वासुदेव थावच्चापुत्र को आगे कर जहां अर्हत अरिष्टनेमि थे वहां आए। आकर अरिष्टनेमि को दांयी ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की। प्रदक्षिणा कर वंदन नमस्कार किया। वंदन नमस्कार कर इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! यह थावच्चापुत्र थावच्चा गृहस्वामिनी का एक मात्र पुत्र है। देवानुप्रिय! यह संसार के भय से उद्विग्न है। जन्म, जरा और मृत्यु से भीत है। यह देवानुप्रिय के पास मुण्ड हो, अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहता है। इसलिए हम इसे देवानुप्रिय को शिष्य की भिक्षा के रूप में देते हैं। देवानुप्रिय! यह शिष्य-भिक्षा को स्वीकार करो।

कृष्ण वासुदेव के ऐसा कहने पर अर्हत अरिष्टनेमि ने उनके इस अर्थ को सम्यक् स्वीकार किया।

वह थावच्चापुत्र अर्हत अरिष्टनेमि के पास से उठकर उत्तर पूर्व दिशा (ईशान कोण) में गया। वहां उसने स्वयं ही आभरण, माल्य और अलंकार उतारे।

थावच्चापुत्र की माता थावच्च गृहस्वामिनी ने हंस लक्षण पट-शाटक (विशाल-वस्त्र) में उन आभरण, माल्य और अलंकारों को स्वीकार किया। वह हार, जलधारा, सिन्दुवार के फूल और टूटी हुई मोतियों की लड़ी के समान बार-बार आंसू बहाती, रोती, कलपती और विलपती हुई इस प्रकार बोली–जात! संयम में प्रयत्‍न करना। जात! संयम में चेष्टा करना। जात! पराक्रम करना। इस अर्थ में प्रमाद मत करना। हमारा भी यही मार्ग हो ऐसा कहकर थावच्चा गृहस्वामिनी ने अर्हत अरिष्टनेमि को वंदना नमस्कार किया।

थावच्चापुत्र ने उन हजारों पुरुषों के साथ स्वयं ही पंचमुष्टि लोच किया। पंचमुष्टि लोच कर जहां अर्हत अरिष्टनेमि थे, वहां आया। वहां आकर अरिष्टनेमि को दांयी ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की। प्रदक्षिणा कर वंदन-नमस्कार किया यावत् वह प्रव्रजित हो गया।

उस थावच्चापुत्र अनगार ने अर्हत अरिष्टनेमि के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि चौदह पूर्वों का अध्ययन किया। अध्ययन कर बहुत सारे चतुर्थ भक्त, षष्ठ भक्त, अष्टम भक्त, दशम भक्त, द्वादश भक्त तथा मासिक और पाक्षिक तप से स्वयं को भावित करते हुए विहार करने लगे।

अर्हत अरिष्टनेमि ने थावच्चापुत्र अनगार को उन इभ्य आदि एक हजार अनगारों को शिष्य रूप में प्रदान किया।

किसी समय थावच्चापुत्र अनगार ने अर्हत अरिष्टनेमि को वंदना की, नमस्कार किया। वंदन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा–'भन्ते! मैं आपसे अनुज्ञा प्राप्त कर उन हजार अनगारों के साथ अन्यत्र जनपद विहार करना चाहता हूं।'

'जैसा तुम्हें सुख हो।'

थावच्चापुत्र एक हजार अनगारों के साथ बाहर जनपद विहार करने लगा।

थावच्चापुत्र ने शैलकपुर के बाहर जनपद विहार किया।

उसी समय शुक नाम का परिव्राजक था। वह ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद, और अथर्ववेद और षष्टितंत्र में कुशल, सांख्यदर्शन के मर्म को जानने वाला, पांच यम और पांच नियमों से युक्त था। वह शौच मूलक दस प्रकार के परिव्राजक धर्म का तथा दान धर्म, शौच धर्म और तीर्थाभिषेक का आख्यान और प्ररूपणा करता हुआ प्रवर गेरुए वस्त्र पहने, हाथ में त्रिदण्डक, कमण्डलु, छत्र, त्रिकाष्ठिका, अंकुश, तांबे की अंगुठी और एक वस्त्र-खंड धारण किए हुए एक हजार परिव्राजकों के साथ उनसे परिवृत हो, जहां सौगन्धिका नगरी थी, परिव्राजकों का मठ था, वहां आया। वहां आकर परिव्राजकों के मठ में उपकरण रखे। रखकर वहां सांख्य-दर्शन के अनुसार स्वयं को भावित करता हुआ विहार करने लगा।

शुक परिव्राजक ने उस परिषद् को, सुदर्शन को तथा अन्य बहुत से व्यक्तियों को सांख्य दर्शन समझाया-सुदर्शन! हमने शौचमूलक धर्म प्रज्ञप्त किया है। वह शौच भी दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे–द्रव्यशौच और भावशौच। द्रव्यशौच-पानी से, मिट्टी से। भाव शौच होता है डाभ से और मंत्रों से।

देवानुप्रिय! हमारी जो कोई वस्तु अशुचि होती है, उसे पहले ताजा मिट्टी से मलते है। उसके बाद शुद्ध जल से धोते हैं। ऐसा करने से वह अशुचि शुचि हो जाती है। इस प्रकार जीव जलाभिषेक से स्वयं को पवित्र कर निर्विघ्‍न स्वर्ग में चले जाते हैं।

शुक के पास धर्म को सुन, हृष्ट-तुष्ट हुए सुदर्शन ने शुक के पास शौचमूलक धर्म को स्वीकार किया। स्वीकार कर परिव्राजकों को विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से प्रतिलाभित करता हुआ और सांख्य दर्शन से स्वयं को भावित करता हुआ विहार करने लगा।

उस समय थावच्चापुत्र का नगरी में पदार्पण हुआ। समवसरण हुआ। जन समूह ने निर्गमन किया। सुदर्शन भी गया। उसने थावच्चापुत्र को वंदन किया। नमस्कार किया। वंदन-नमस्कार कर इस प्रकार बोला–तुम्हारे धर्म का मूल क्या प्रज्ञप्त है?

सुदर्शन के ऐसा कहने पर थावच्चापुत्र ने इस प्रकार कहा–सुदर्शन! हमारा धर्म विनयमूलक प्रज्ञप्त है। वह विनय भी दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे–अगार विनय और अनगार विनय। जो अगार विनय है, वह चातुर्यामरूप गृहस्थ धर्म है। जो अनगार विनय है, वे चातुर्याम हैं, जैसे–सर्व प्राणातिपात से विरमण, सर्व मृषावाद से विरमण, सर्व अदत्तादान से विरमण, सर्व परिग्रह (बाह्य ग्रहण) से विरमण। इस द्विविध विनयमूलक धर्म के द्वारा क्रमश: आठ कर्मप्रकृतियों को क्षीण कर जीव लोकाग्र में प्रतिष्ठित-सिद्ध हो जाते हैं।

थावच्चापुत्र ने सुदर्शन से इस प्रकार कहा–सुदर्शन! तुम्हारे धर्म का मूल क्या प्रज्ञप्त है?

देवानुप्रिय! हमारे शौचमूलक धर्म प्रज्ञप्त है, वह शौच भी दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे–द्रव्यशौच और भावशौच।

द्रव्यशौच होता है, पानी से और मिट्टी से। भावशौच होता है डाभ से और मंत्रों से। देवानुप्रिय! हमारी जो कोई वस्तु अशुचि होती है, उसे पहले ताजा मिट्टी से मलते हैं, उसके बाद उसे शुद्ध जल से धोते हैं, ऐसा करने से वह अशुचि से शुचि हो जाती है। इस प्रकार जीव जलाभिषेक से स्वयं को पवित्र कर निर्विघ्‍न स्वर्ग में चले जाते हैं।

थावच्चपुत्र ने सुदर्शन से इस प्रकार कहा–सुदर्शन! जैसे कोई पुरुष खून से सने एक महान वस्त्र को खून से ही धोए तो सुदर्शन! उस खून से सने और खून से ही धुले वस्त्र की कोई शुद्धि होती है? यह अर्थ संगत नहीं है।

सुदर्शन! इसी प्रकार प्राणातिपात यावत् परिग्रह से तुम्हारी भी शुद्धि नहीं होती, जैसे खून से सने वस्त्र की शुद्धि खून से धोने पर नहीं होती।

सुदर्शन! जैसे कोई पुरुष खून से सने एक महान वस्त्र को खार में भिगोता है। भिगोकर उसे आंच पर चढ़ाता है। चढ़ाकर उबालता है उसके बाद स्वच्छ जल से धोता है। सुदर्शन! उस खून से सने वस्त्र को साजी के खार में भिगोने, आंच पर चढ़ाने-उबालने, उसके बाद स्वच्छ जल से धोने से शुद्धि होती है? हां होती है। सुदर्शन! इसी प्रकार हमारे भी प्राणातिपात विरति यावत् परिग्रह विरति से शुद्धि होती है जैसे कि खून से सने वस्त्र की शुद्धि साजी के खार में भिगोने, आंच पर चढ़ाने, उबालने, उसके बाद स्वच्छ जल से धोने पर होती है।

उस चर्चा प्रसंग से संबुद्ध होकर सुदर्शन ने थावच्चापुत्र को वंदना की, नमस्कार किया। वंदन-नमस्कार कर इस प्रकार कहा–भन्ते! मैं (आपके पास) धर्म सुनकर (तत्त्व) जानना चाहता हूं।

थावच्चापुत्र अनगार ने सुदर्शन को और उस सुविशाल महान अर्चा वाली परिषद् को चातुर्याम धर्म कहा–जैसे सर्वप्राणातिपात से विरमण, सर्वमृषावाद से विरमण, सर्व अदत्तादान से विरमण, सर्व परिग्रह से विरमण यावत्.....।

वह सुदर्शन श्रमणोपासक बन गया। जीव-अजीव को जानने वाला यावत् वह श्रमण-निर्ग्रन्थों को प्रासुक, एषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रौञ्छन, औषध, भेषज्य तथा प्रातिहारिक पीठ, फलक, शय्या और संस्तारक से प्रतिलाभित करता हुआ विहार करने लगा।

इस वृतान्त से अवगत होने पर शुक परिव्राजक के मन में यह विशेष प्रकार का आध्यात्मिक, चिन्तित, अभिलषित, मनेागत संकल्प उत्पन्न हुआ–सुदर्शन ने शौचधर्म को त्याग कर विनयमूल धर्म स्वीकार कर लिया। अत: मेरे लिए उचित है, मैं सुदर्शन की दृष्टि को बदल कर पुन: शौचमूलक धर्म का आख्यान करूं–उसने ऐसी संप्रेक्षा की। संप्रेक्षा कर हजार परिव्राजकों के साथ जहां सौगन्धिका नगरी थी, जहां परिव्राजकों का मठ था, वहां आया। वहां आकर परिव्राजकों के मठ में अपने उपकरण रखे। उपकरण रखकर प्रवर गेरुए वस्त्र पहने। उसने कुछेक परिव्राजकों के साथ, उनसे परिवृत हो, परिव्राजकों के मठ से निर्गमन किया। निर्गमन कर सौगन्धिका नगरी के बीचों-बीच से गुजरता हुआ जहां सुदर्शन का घर था, जहां सुदर्शन था, वहां आया।

सुदर्शन ने शुक को आते हुए देखा। उसे देखकर वह न आसन से उठा, न सामने आया। न उसे आदर दिया न वंदना की। वह मौन रहा।

सुदर्शन को बैठे हुए देखकर शुक परिव्राजक ने उसे इस प्रकार कहा–सुदर्शन! सदा तुम मुझे आते हुए देखकर आसन से उठते हो, सामने आते हो, मुझे आदर देते हो और वंदना करते हो। सुदर्शन! इस समय मुझे आते हुए देखकर तुम न आसन से उठे हो, न सामने आए हो, न मुझे आदर दे रहे हो और न वंदना की। सुदर्शन! यह विशेष प्रकार का विनय मूल धर्म तुमने किससे स्वीकार कर लिया?

शुक परिव्राजक के ऐसा कहने पर सुदर्शन आसन से उठा। उठकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जली को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर शुक परिव्राजक से इस प्रकार कहा–देवानुप्रिय! अर्हत अरिष्टनेमि के अंतेवासी थावच्चापुत्र नाम के अनगार क्रमश: संचार करते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए यहां आए हैं, वे यहीं नीलाशोक उद्यान में विहार कर रहे हैं। मैंने उनके पास विनयमूलक धर्म को स्वीकार किया है।

शुक परिव्राजक ने सुदर्शन से इस प्रकार कहा–सुदर्शन! चलें, तुम्हारे धर्माचार्य थावच्चापुत्र के पास उपस्थित होकर उनसे ये विशेष प्रकार के अर्थ, हेतु, प्रश्‍न, कारण और व्याकरण पूछे। यदि वह मेरे इन अर्थों, हेतुओं, प्रश्‍नों, कारणों और व्याकरण का उत्तर दे सके तो मैं उन्हें वंदन-नमस्कार करूं और यदि वे मेरे इन अर्थों, हेतुओं, प्रश्‍नों, कारणों और व्याकरणों का उत्तर न दे सके तो मैं इन्हीं अर्थों और हेतुओं से उन्हें निरुत्तर करूंगा।

तब शुक हजार परिव्राजकों और सुदर्शन सेठ कें साथ जहां नीलाशोक उद्यान था, जहां थावच्चापुत्र अनगार थे, वहां आया। आकर थावच्चापुत्र से इस प्रकार कहा–भंते! क्या तुम्हें यात्रा मान्य है? भन्ते! क्या तुम्हें यमनीय मान्य है? भन्ते! क्या तुम्हें अव्याबाध मान्य है? भन्ते! क्या तुम्हें प्रासुक विहार मान्य है?

शुक परिव्राजक के ऐसा कहने पर थावच्चापुत्र अनगार ने उससे इस प्रकार कहा–शुक! मुझे यात्रा भी मान्य है, यमनीय भी मान्य है, अव्याबाध भी मान्य है और प्रासुक विहार भी मान्य है।

शुक ने थावच्चापुत्र से इस प्रकार कहा–भंते! तुम्हारी यात्रा क्या है?

शुक! ज्ञान, दर्शन, चरित्र, तप और संयम आदि योगों के साथ जो मेरी प्रयत्‍नशीलता (यतना) है, वह मेरी यात्रा है।

भन्ते! तुम्हारा यमनीय क्या है?

शुक! यमनीय दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे–इन्द्रिय यमनीय और नोइन्द्रिय यमनीय।

वह इन्द्रिय यमनीय क्या है?

शुक! जो श्रोत्रेन्द्रिय, चक्षुरिन्द्रिय, घ्राणेन्द्रिय, जिह्वेन्द्रिय और स्पश्निेन्द्रिय निरुपहत (परिपूर्ण) होकर भी मेरे वश में रहते हैं, वह इन्द्रिय यमनीय है।

वह नोइन्द्रिय यमनीय क्या है?

शुक! मेरे जो क्रोध, मान, माया और लोभ क्षीण या उपशान्त होने से उदय में नहीं आते, वह नोइन्द्रिय यमनीय है।

भन्ते! वह अव्याबाध क्या है?

शुक! जो मेरे वातिक, पैत्तिक, श्‍लैष्मिक और सान्निपातिक-ये विविध रोग और आतंक उदीर्ण नहीं होते, वह अव्याबाध है।

भन्ते! वह प्रासुक विहार क्या है?

शुक! जो मैं आरामों, उद्यानों, देवकुलों, सभाओं, प्रपाओं और स्त्री, पशु तथा नपुंसक रहित वसतियों में प्रातिहारिक पीठ, फलक, शय्या और संस्तारक का ग्रहण कर विहार करता हूं, वह प्रासुक विहार है।

आप एक हैं? आप दो हैं? आप अक्षय हैं? आप अव्यय हैं? आप अवस्थित हैं? आप भूत, वर्तमान और भावी अनेक पर्यायों से युक्त हैं?

शुक! मैं एक भी हूं, दो भी हूं, अक्षय भी हूं, अव्यय भी हूं, अवस्थित भी हूं तथा भूत, वर्तमान और भावी अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।

किस अर्थ से ऐसा है भन्ते! कि मैं एक भी हूं? दो भी हूं? अक्षय भी हूं? अव्यय भी हूं? अवस्थित भी हूं? भूत, वर्तमान और भावी अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं?

शुक! द्रव्य की दृष्टि से मैं एक भी हूं। ज्ञान और दर्शन की दृष्टि से मैं दो भी हूं। प्रदेश की दृष्टि से मैं अक्षय भी हूं, अव्यय भी हूं, अवस्थित भी हूं, उपयोग की दृष्टि से मैं भूत, वर्तमान और भावी अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।

इस चर्चा प्रसंग से संबुद्ध हो शुक ने थावच्चापुत्र को वंदना की। नमस्कार किया। वंदना नमस्कार कर इस प्रकार कहा–भन्ते! मैं आपके पास केवलिप्रज्ञप्त धर्म सुनना चाहता हूं।

थावच्चापुत्र अनगार ने शुक परिव्राजक को चातुर्याम धर्म कहा।

शुक! परिव्राजक ने थावच्चापुत्र के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर इस प्रकार कहा–भन्ते! मैं हजार परिव्राजकों के साथ उनसे परिवृत हो देवानुप्रिय के पास मुण्ड हो, प्रव्रजित होना चाहता हूं।

जैसा सुख हो, देवानुप्रिय!

शुक परिव्राजक ईशान कोण में गया। वहां जाकर उसने त्रिदण्ड, कमण्डलु, छत्र, त्रिकाष्ठिका, अंकुश, तांबे की अंगुठी, एक वस्त्र खण्ड और गेरुएं वस्त्र को एक ओर रखा। अपने आप शिखा का लुञ्चन किया। लुञ्चन कर जहां थावच्चापुत्र अनगार था, वहां आया। वहां आकर थावच्चापुत्र अनगार को वंदना की। नमस्कार किया। वंदन-नमस्कार कर वह थावच्चापुत्र अनगार के पास मुण्ड हो प्रव्रजित हो गया। उसने सामायिक आदि चौदह पूर्वों का अध्ययन किया।

थावच्चापुत्र ने शुक को हजार अनगार शिष्य के रूप में प्रदान किए।

थावच्चापुत्र हजार अनगारों के साथ, उनसे परिवृत हो, जहां पुण्डरीक पर्वत था, वहां आया। वहां आकर धीरे-धीरे पुण्डरीक पर्वत पर चढ़ा। पुण्डरीक पर्वत पर चढ़कर सघन मेघ जैसे वर्ण वाले देवों के समागमन स्थल पृथ्वी शिलापट्ट का प्रतिलेखन किया। प्रतिलेखन कर यावत् संलेखना की आराधना में समर्पित हो, भक्त पान का प्रत्याख्यान कर, उसने प्रायोपगमन अनशन स्वीकार कर लिया।

थावच्चापुत्र बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन कर मासिक संलेखना की आराधना में स्वयं को समर्पित कर, अनशनकाल में साठ भक्तों का परित्याग कर यावत् प्रवर केवल ज्ञान-दर्शन उत्पन्न कर उसके बाद सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परिनिर्वृत और सब दु:खों का अन्त करने वाला हुआ।

–ज्ञाताधर्मकथा

♦

008_backmatter

अणुत्तरोववाइयदसाओ

वाचना-प्रमुख : आचार्य तुलसी

प्रधान संपादक : आचार्य महाप्रज्ञ, आचार्य महाश्रमण

अनुवादक/विवेचक/संपादक : मुनि जयकुमार

For any Feedback/Comments/Queries:

Please write to books@jvbharati.org