
आचार्य तुलसी
अनुवादक


ISBN : 978-93-89793-64-2
© जैन विश्व भारती, लाडनूं
।।१।।
पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,
आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।
सच्चप्पओगे पवरासयस्स,
भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।
जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,
होकर भी आगम-प्रधान था।
सत्य-योग में प्रवर चित्त था,
उसी भिक्षु को विमल भाव से।।
।।२।।
विलोडियं आगमदुद्धमेव,
लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।
सज्झाय-सज्झाण-रयस्स निच्चं,
जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।
जिसने आगम-दोहन कर-कर,
पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।
श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,
जयाचार्य को विमल भाव से।।
।।३।।
पवाहिया जेण सुयस्स धारा,
गणे समत्थे मम माणसे वि।
जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,
कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।
जिसने श्रुत की धार बहाई,
सकल संघ में मेरे मन में।
हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,
कालुगणी को विमल भाव से।।
विनयावत
आचार्य तुलसी
♦
जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता परमपूज्य आचार्यश्री तुलसी ने आगम-सम्पादन का महान् संकल्प स्वीकार किया था। परमपूज्य गुरुदेव के वाचना-प्रमुखत्व की सुखद छाया में आगम-सम्पादन का शुभारंभ हुआ। परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ के प्रज्ञा-परिश्रम ने आगम के गुरुतर कार्य को गतिमान बनाए रखा। आज भी वह कार्य प्रवर्धमान है
प्रस्तुत आगम की कार्य-संपन्नता की पृष्ठभूमि में परमपूज्य गुरुदेव तुलसी और परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञ का अनुग्रह अन्तर्गर्भित है। परमश्रद्धेय गुरुद्वय के प्रति मैं श्रद्धा का अर्पण करता हूं। इस आगम के अनुवाद, टिप्पण-लेखन आदि सम्पूर्ण कार्य में हमारी विदुषी शिष्या डॉ. साध्वी मुदितयशाजी का श्रम लगा है। इस आगम के प्रधान सम्पादक की भूमिका अदा करने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ है
मैं आत्मतोष का अनुभव कर रहा हूं कि परमपूज्य गुरुदेवश्री तुलसी द्वारा प्रारब्ध आगम-कार्य वर्तमान में भी गतिमत्तायुक्त है। जिन-जिन ने इस गुरुतर प्रवृत्ति में अपना संविभाग समर्पित किया है, उन सबके प्रति मैं मंगलकामना करता हूं कि उनका भविष्य स्वाध्याय-संपुष्ट बना रहे।
आचार्य महाश्रमण
♦
तेरापंथ धर्मसंघ में जैन आगमों के सम्पादन का महायज्ञ सन् 1955 में आचार्यश्री तुलसी के वाचना-प्रमुखत्व में प्रारंभ हुआ। आचार्यश्री महाप्रज्ञ आगमों के प्रधान सम्पादक रहे। आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रधान-सम्पादकत्व में आज भी आगम-कार्य गतिमान है। आगमों के इस भगीरथ कार्य में सर्वप्रथम पाठ का निर्धारण हुआ। अंगसुत्ताणि (भाग 1,2,3), उवंगसुत्ताणि (भाग 1,2) और नवसुत्ताणि-इन छह ग्रंथों में बत्तीस आगमों का मूल पाठ सम्पादित होने के बाद प्रकाशित हो चुका है। आगमों का शब्दकोश प्रकाशित हो चुका। उसके बाद आगमों के सम्पादन-विवेचन का कार्य प्रारंभ हुआ। मूल पाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, समीक्षात्मक टिप्पण, भूमिका एवं अनेक परिशिष्टों से समलंकृत आगम जब प्रकाशित होकर सामने आए तो अनेक विद्वानों एवं ज्ञानपिपासुओं ने आश्चर्यमिश्रित तोष का अनुभव किया। अनेक जिज्ञासुओं को ज्ञानसंवर्धन का ठोस और प्रामाणिक आधार प्राप्त हो गया। सुसम्पादित-विवेचित आगमों की शृंखला में अब तक अनेक आगम-ग्रंथ प्रकाशित हो चुके हैं। प्रकाशित आगमों के नाम इस प्रकार हैं-
१. आयारो
२. आचारांगभाष्यम्
३ . सूयगडो (भाग 1,2)
४. ठाणं
५. समवाओ
६. भगवई ‘विआहपण्णत्ती’ (खंड 1,2,3,4,5)
७. णायाधम्मकहाओ
८. उवासगदसाओ
९. विवागसुयं
१०. रायपसेणइयं
११. दसवेआलियं
१२. उत्तरज्झयणाणि
१३. अणुओगदाराइं
१४. नंदी
१५. निसीहज्झयणं
१६. कप्पो
१७. ववहारो
१८. दसाओ
१९. आवस्सयं।
अब ‘निरयावलियाओ’ ग्रंथ प्रकाशित होकर सामने आ रहा है। अंगबाह्य आगम-ग्रंथों की शृंखला में अंतिम पांच ग्रंथों के नाम इस प्रकार हैं—1. निरयावलियाओ 2. कप्पवडिंसियाओ 3. पुप्फियाओ 4. पुप्फचूलियाओ 5. वण्हिदसाओ। ‘निरयावलियाओ’ के नाम से प्रकाशित होने वाले इस आगम में पांचों लघु आगम प्रकाशित हो रहे हैं।
इस आगम-ग्रंथ के अंत में छह परिशिष्ट भी दिए गए हैं, जो अध्येताओं के लिए नि:संदेह उपयोगी बनेंगे। वे परिशिष्ट इस प्रकार हैं—1. शब्दानुक्रम 2. टिप्पण : अनुक्रम 3. शब्दविमर्श : अनुक्रम 4. ‘जाव’ से निर्दिष्ट पाठ का संकेत 5. कूणिक का जीवनवृत्त 6. प्रयुक्त ग्रंथसूची।
वर्तमान में आगम-कार्य के प्रधान-सम्पादक एवं नियन्ता आचार्यश्री महाश्रमण हैं। आपश्री द्वारा सुसम्पादित इस आगम के प्रस्तुतीकरण में डॉ. साध्वी मुदितयशाजी का मुख्य श्रम रहा है। साध्वीजी की निष्ठा ने कार्य को निष्पत्ति तक पहुंचाया है।
जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित होने वाला यह आगम ‘निरयावलियाओ’ नि:संदेह पाठकों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।
मनोज लूनिया
जैन विश्व भारती, लाडनूं
♦
आचार्य तुलसी के शासनकाल का एक महनीय अवदान है-आगम-सम्पादन। आचार्य तुलसी ने आगम-सम्पादन का सपना देखा, संकल्प संजोया। आचार्य महाप्रज्ञ का समर्पण और पुरुषार्थ फलवान बना और देखते ही देखते अनेक आगम प्रकाशित होकर विद्वानों के हाथों में पहुंच गए। आचार्य तुलसी के वाचनाप्रमुखत्व और आचार्य महाप्रज्ञ के कुशल मार्गदर्शन में अनेक साधु-साध्वियों ने अपने श्रम का नियोजन किया एवं आगम-कार्य से जुड़कर धन्यता की अनुभूति की।
मैं अपना सौभाग्य मानती हूं कि मुझे भी आचार्य तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञ की कृपा से आगम कार्य से जुड़ने का अवसर प्राप्त हुआ। सन् 1993 से 2010 तक आचार्य महाप्रज्ञ की सन्निधि में आगम-कार्य की प्रविधि से परिचित होने एवं आगम-कार्य में सहभागी रहने का मौका मिला। उसके पश्चात् परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के उपपात में भी आगम-कार्य से संपृक्ति यथावत् बनी रही। आचार्यवर ने मुझे ‘निरयावलियाओ’ के कार्य का निर्देश प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि ‘निरयावलियाओ’ के नाम से प्रकाशित होने वाले इस आगम में निरयावलियाओ, कप्पवडिंसियाओ, पुप्फियाओ, पुष्पचूलियाओ और वण्हिदसाओ-इन पांचों लघु उपांग-आगमों का समावेश है। मैंने इनके हिन्दी अनुवाद, संस्कृत छाया और यथापेक्षित टिप्पणों आदि के आलेखन का प्रयास किया। परमपूज्य आचार्यवर ने अपना अमूल्य समय प्रदान कर अनुवाद, टिप्पणों आदि को सुनने की कृपा कराई और अपेक्षित मार्गदर्शन भी प्रदान किया। तेरापंथ धर्मसंघ में आचार्यवर द्वारा निरीक्षण एवं स्वीकृति के पश्चात् ही किसी आगम को प्रकाशनार्ह माना जा सकता है। अब यह आगम शीघ्र प्रकाशन की प्रक्रिया में है।
मैं अनंत श्रद्धानत हूं गुरुदेव श्री तुलसी के प्रति जिन्होंने मुझे श्रुताराधना में नियोजित किया। मैं अनंत कृतज्ञ हूं प्रज्ञा सुमेरू, ज्ञानवारिधि आचार्य महाप्रज्ञ के प्रति जिन्होंने मुझे आगम-कार्य की यात्रा में सहयात्री बनाया, आगम-कार्य का ककहरा सिखाया। मुझे उनकी पवित्र प्रज्ञा से नि:सृत ज्ञान-रश्मियों से अभिस्नात होने का अवसर मिला, इसे मैं अपने जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानती हूं।
वर्तमान में तेरापंथ धर्मसंघ में आगम-सम्पादन की धुरा के मुख्य संवाहक और नियन्ता हैं परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी। मैं असीम अहोभाव के साथ श्रद्धानत हूं आचार्यप्रवर के प्रति जिन्होंने मुझे इस कार्य के अर्ह समझा और निर्देश प्रदान किया। मैं यही कामना करती हूं कि आपश्री की श्रुतानुरक्ति हमारे भीतर श्रुताराधना के प्रति अनुराग को सतत प्रवर्धमान करती रहे। हम आपके मंगल मार्गदर्शन में अपने ज्ञानपर्यवों को उज्ज्वल से उज्ज्वलतर बनाते रहें। मैं कृतज्ञ हूं महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाश्रीजी एवं मुख्यनियोजिकाजी के प्रति जिनकी स्वाध्यायप्रियता एवं निरंतर मिलने वाली प्रेरणा ने सदा मेरे पथ को प्रकाशित किया। मुख्यनियोजिकाजी के साथ डॉ. साध्वीश्री श्रुतयशाजी एवं डॉ. साध्वीश्री शुभ्रयशाजी का भी इस कार्य के साथ बराबर सहकार रहा है। आचार्यवर की ऊर्जा एवं आशीर्वाद से हमारी यह ज्ञानयात्रा निर्विघ्न चलती रहे और हम सब आपश्री के निर्देशानुरूप आगे बढ़ते रहें, यही अंतर्मन की अभीप्सा है।
साध्वी मुदितयशा
♦
ज्ञान पांच हैं-मति, श्रुत, अवधि, मन: पर्यव और केवल। इनमें चार ज्ञान स्थाप्य हैं-वे केवल स्वार्थ हैं। परार्थज्ञान केवल एक है, वह है श्रुत। उसी के माध्यम से सारा विचार-विनिमय और प्रतिपादन होता है।१ व्यापक अर्थ में श्रुत का प्रयोग शब्दात्मक और संकेतात्मक-दोनों प्रकार की अभिव्यक्तियों के अर्थ में होता है। अतएव उसके अक्षरश्रुत, अनक्षरश्रुत आदि चौदह विकल्प बनते हैं।२
१. अणु. सू. २ : तत्थ चत्तारि नाणाइं ठप्पाइं ठवणिज्जाइं णो उद्दिसंति, णो समुद्दिसंति, णो अणुण्णाविज्ज्ंति, सुयणाणस्स उद्देसो....अणुओगो य पवत्तइ।
२. नंदी सूत्र ५१
संक्षेप में श्रुत का प्रयोग शास्त्र के अर्थ में होता है। वैदिक शास्त्रों को जैसे ‘वेद’ और बौद्ध शास्त्रों को जैसे ‘पिटक’ कहा जाता है, वैसे ही जैन शास्त्रों को ‘आगम’ कहा जाता है। आगम के कर्ता विशिष्ट ज्ञानी होते हैं। इसलिए शेष साहित्य से उनका वर्गीकरण भिन्न होता है।
उपांग: एक विमर्श
प्राचीन व्यवस्था के अनुसार आगम के दो वर्गीकरण मिलते हैं-1. अंगप्रविष्ट और 2. अंगबाह्य।३ ‘उपांग’ नाम का वर्गीकरण प्राचीन काल में नहीं था। नंदी सूत्र में उपांग का उल्लेख नहीं है। उससे पहले के किसी भी आगम में उपांग की कोई चर्चा नहीं है।
३. वही, सू. ७२
पंडित बेचरदासजी ने लिखा है—‘अंग शब्द को ध्यान में रखकर अंग-बाह्य ग्रंथों की सामान्य संज्ञा ‘उपांग’ भी थी, ऐसा निरयावलिका के प्रारंभिक उल्लेख से प्रतीत होता है और उससे यह भी प्रतीत होता है कि कोई एक समय ऐसा था जब ये निरयावलिका आदि पांच ही उपांग माने जाते होंगे।४—
४. जैन साहित्य का बृहद् इतिहास, भाग १, पृ. ३३
नंदी सूत्र में निरयावलिका आदि पांचों आगमों का स्वतंत्र रूप में उल्लेख है। वहां इनका एक श्रुतस्कन्ध के रूप में उल्लेख नहीं है। ‘निरयावलियाओ’ में मुख्य नाम ‘उपांग’ है और निरयावलिका आदि पांच उसके वर्ग हैं। ये पांचों वर्ग किस अंग के उपांग हैं, इसका कोई भी संकेत मूल आगम में तथा उसकी व्याख्या में प्राप्त नहीं है। इस प्रसंग में कुछ तथ्य चिंतनीय हैं-
1. यदि ये पांचों आगम उपांग होते तो नंदी में तीन वर्गीकरण होते-अंग, अंगबाह्य और उपांग, किंतु ऐसा नहीं है।
2. यदि अंगबाह्य श्रुत की सामान्य संज्ञा उपांग होती तो अंगबाह्य श्रुत के 1. उपांग 2. मूल 3. छेद और प्रकीर्णक-विभाग नहीं होते।
उक्त दोनों तथ्यों का विमर्श करने पर यह प्रतीत होता है कि निरयावलिका में प्राप्त ‘उपांग’ शब्द का प्रस्तुत वर्गीकरण से कोई संबंध नहीं है। नंदी की चूर्णि तथा वृत्ति में श्रुतपुरुष की परिकल्पना है लेकिन वहां उपांग श्रुत का उल्लेख नहीं है। उसके बारह अंगों में केवल बारह प्रकार के अंग श्रुत का न्यास किया गया है।५
५. (क) नंदी चू. पृ. ५७
(ख) नंदी हारि. वृ. प. ६९
अंग और उपांग : संबंध-योजना
तत्त्वार्थभाष्य में ‘उपांग’ का प्रयोग मिलता है। उपलब्ध प्रयोगों में संभवत: यह सर्वाधिक प्राचीन है।६ ज्ञातव्य है कि वहां अंगों और उपांगों के संबंध की कोई चर्चा नहीं है। इसकी चर्चा जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ति की वृत्ति तथा निरयावलिका के वृत्तिकार श्रीचन्द्र सूरि द्वारा रचित सुखबोधा सामाचारी नामक ग्रंथ में मिलती है। जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ति की वृत्ति के अनुसार अंगों और उपांगों की संबंध-योजना इस प्रकार है-
६. त. भा. १/२० : तस्य च महाविषयत्वात्तांस्तानर्थानधिकृत्य प्रकरणसमाप्त्यपेक्षमंगोपांगनानात्वम्।
| आचारांग | औपपातिक |
|---|---|
| सूत्रकृतांग | राजप्रश्नीय |
| स्थानांग | जीवाजीवाभिगम |
| समवायांग | प्रज्ञापना |
| भगवती | जंबूद्वीपप्रज्ञप्ति |
| ज्ञाताधर्मकथा | चन्द्रप्रज्ञप्ति |
| उपासकद्दशा | सूर्यप्रज्ञप्ति |
| अन्तकृदशा | निरयावलिका |
| अनुत्तरोपपातिकदशा | कल्पावतंसिका |
| प्रश्नव्याकरण | पुष्पिका |
| विपाकश्रुत | पुष्पचूलिका |
| दृष्टिवाद | वृष्णिदशा।१ |
१. जम्बूद्वीप शान्तिचन्द्रीया वृ. प. १, २
जंबूद्वीपप्रज्ञप्ति के वृत्तिकार शान्तिचन्द्रसूरि हैं। वे हीरविजयसूरि के शिष्य थे। उनका अस्तित्व-काल विक्रम की 16वीं शताब्दी है। अंगों और उपांगों की संबंध-योजना इनसे बहुत पहले हो चुकी थी। वाचकप्रवर श्री शान्तिचन्द्र के अनुसार प्रथम उपांग औपपातिक के वृत्तिकार श्री अभयदेवसूरि हैं। मध्यवर्ती 6 उपांगों के वृत्तिकार आचार्य मलयगिरि हैं। अन्तिम पांच उपांगों के वृत्तिकार श्रीचन्द्र सूरि हैं।२ अभयदेवसूरि का अस्तित्व-काल विक्रम की ग्यारहवीं-बारहवीं शताब्दी है। आचार्य मलयगिरि का अस्तित्व-काल विक्रम की बारहवीं शताब्दी है। श्रीचन्द्र सूरि का अस्तित्व-काल भी विक्रम की बारहवीं शताब्दी है। अभयदेवसूरि ने आचारांग और औपपातिक के संबंध पर विचार किया है। आचारांग का पहला अध्ययन शस्त्रपरिज्ञा है, उसमें आत्मा के उपपात (पुनर्जन्म) का उल्लेख है। औपपातिक में भी उसका विशद वर्णन है, अत: औपपातिक आचारांग का उपांग है।३
२. वही, प. २ : उपांगानां च मध्ये प्रथममुपांग श्री अभयदेवसूरिभिर्विवृतं, राजप्रश्नीयादीनि षट् श्रीमलयगिरिपादैर्विवृतानि पंचोपांगमयी निरयावलिका च श्रीचन्द्र(प्रभ) सूरिभिर्विवृता।
३. औप. वृ. प. १/४, ५
आचार्य मलयगिरि ने राजप्रश्नीय का सूत्रकृतांग के उपांग के रूप में उल्लेख किया है। सूत्रकृतांग में अक्रियावाद (नास्तिकवाद) का वर्णन है। राजप्रश्नीय में उस विषय की विस्तार से समीक्षा की गई है। इसलिए राजप्रश्नीय सूत्रकृतांग का उपांग है। श्रीचन्द्र सूरि ने निरयावलिका का उपांग के रूप में उल्लेख किया है।
उक्त उद्धरणों से यह प्रमाणित होता है कि अंगों और उपांगों की संबंध-योजना विक्रम की ग्यारहवीं शताब्दी से पहले ही निश्चित हो चुकी थी
‘निरयावलियाओ’ नाम : एक विमर्श
‘निरयावलियाओ’ एक श्रुतस्कन्ध है। इसका प्राचीन नाम ‘उपांग’ प्रतीत होता है। जंबू स्वामी ने पूछा-भंते! उपांगों का क्या अर्थ है? सुधर्मा स्वामी ने कहा-उपांगों के पांच वर्ग हैं-निरयावलिका, कल्पावतंसिका, पुष्पिका, पुष्पचूलिका और वृष्णिदशा।४
४. निरया. सू. १/४, ५
यहां ‘उवंगा’ इस बहुवचनान्त पद का प्रयोग है, क्योंकि यह पांच वर्गों का एक श्रुतस्कन्ध है। उल्लेखनीय है कि वर्ग शब्द अध्ययन-समूह का वाचक है। निरयावलिका आदि पांचों ही वर्गों के अनेक अध्ययन हैं। सूत्रकार ने ‘उवंगाणं पंच वग्गा’ पाठ के द्वारा इसी ओर संकेत किया है। वर्तमान में निरयावलिका आदि के इस श्रुतस्कन्ध के लिए ‘उपांग’ शब्द प्रचलित नहीं है। वर्तमान में अंगबाह्य बारह आगमों को उपांग कहा जाता है।
नंदी सूत्र में अंगबाह्य आगमों के अंतर्गत कालिक सूत्रों की सूची प्रज्ञप्त है। उनमें निरयावलिका आदि पांचों ग्रंथों का स्वतंत्र उल्लेख है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि इन पांचों की एक श्रुतस्कन्ध के रूप में समायोजना नंदी के उत्तरकाल में हुई और उसका नाम ‘उपांग’ रख दिया गया।१ प्रोफेसर विन्टरनित्ज के अनुसार ये पांचों आगम निरयावलिका के नाम से प्रसिद्ध थे। अंग और उपांग के संबंध की व्यवस्था के समय से वे पृथक्-पृथक् गिने जाने लगे।२
१. उवंग. खंड २, भूमिका, पृ. ३५
२. history of।ndian literature 9 E.V.2, P.P 457, 458
‘निरयावलिका’ का दूसरा नाम ‘कल्पिका’ भी प्राप्त होता है। आचार्य हरिभद्रसूरि और आचार्य मलयगिरि ने नंदी की वृत्ति में ‘कल्पिका’ नाम का उल्लेख किया है।३ यह संभावना की जा सकती है कि उवंगा के प्रथम वर्ग का नाम कल्पिका था, किन्तु इसमें नरक के योग्य परिणाम वाले कर्मों का वर्णन होने से इसका दूसरा नाम ‘निरयावलिका’ रख दिया गया। इस प्रकार प्रथम वर्ग के दो नाम हो गए-निरयावलिका और कल्पिका।
३. नंदी, सू. ७८ की वृति
विषयवस्तु
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध का प्रतिपाद्य है शुभ-अशुभ आचरण, शुभ-अशुभ कर्म और उनका विपाक। इस श्रुतस्कन्ध के कुल पांच वर्ग, बावन अध्ययन और ग्यारह सौ श्लोक प्रमाण मूल पाठ है।
इस श्रुतस्कंध का पहला वर्ग है—‘निरयावलियाओ’। इस वर्ग में नरक में जाने वाले जीवों का वर्णन है। नंदी चूर्णि के अनुसार निरयावलिका में आवलिका-प्रविष्ट और प्रकीर्णक नरकावासों में उपपन्न तिर्यञ्चों एवं मनुष्यों का वर्णन है।४
४. नंदी चूर्णि, पृ. ६०
प्रथम वर्ग में राजा चेटक और कूणिक के बीच हुए भयंकर युद्ध का वर्णन है। इस युद्ध का उल्लेख भगवई५ और आवश्यक चूर्णि६ में भी है। युद्ध आत्मरक्षा के लिए अनिवार्य हो सकता है और एक गृहस्थ हिंसा से सर्वथा विरत भी नहीं हो सकता, लेकिन हिंसा हिंसा ही है, उसे अहिंसा की संज्ञा नहीं दी जा सकती। प्रस्तुत वर्ग में युद्ध में भी स्वीकृत नियमों की अनुपालना का जो रूप उभरकर सामने आया है, वह धर्म और अहिंसा की महत्ता को उजागर करता है। राजा चेटक ने युद्ध के मैदान में भी नियम का दृढ़ता से पालन किया।
५. भग. ७/१७३, २१०
६. आव. चू. भा. २, पृ. १७४
प्रस्तुत आगम में राजा श्रेणिक के परिवार एवं राज्य की स्थितियों पर सुंदर प्रकाश प्राप्त होता है। राजा श्रेणिक की रानियों एवं पुत्रों के बारे में जैन वाङ्मय में विस्तृत विवेचन है। प्रस्तुत आगम में चेलना, नन्दा, काली, सुकाली, महाकाली आदि बारह रानियों का उल्लेख है। चेलना का उल्लेख दसाओ में भी है।७ अंतगडदसाओ में काली, सुकाली आदि दसों रानियों की तपस्या का रोमांचक वर्णन प्राप्त होता है। राजा श्रेणिक को जैनधर्म के प्रति प्रगाढ़ भक्तिमान बनाने में चेलना का विशेष योगदान रहा। राजा श्रेणिक की तेरह रानियों ने भगवान महावीर के शासन में दीक्षा स्वीकार कर मोक्षश्री को प्राप्त किया।
७. दसाओ १०/2, ११-13, २०-२३
राजा श्रेणिक के राज्य-संचालन में अनन्य सहयोगी एवं औत्पत्तिकी प्रतिभा का धनी अभयकुमार राजा श्रेणिक का पुत्र था। जैन साहित्य में अभयकुमार से जुड़ी अनेक घटनाएं प्राप्त होती हैं। प्रस्तुत आगम में भी चेलना के दोहद की संपूर्ति के संदर्भ में अभयकुमार की महत्त्वपूर्ण भूमिका का दर्शन किया जा सकता है। अभयकुमार के अतिरिक्त काल, सुकाल आदि के बारे में तथा कूणिक एवं वेहल्लकुमार के बारे में भी प्रस्तुत ग्रंथ में विस्तार से विवेचन है।
प्रस्तुत आगम में जहां कूणिक की राज्यलिप्सा एवं अधिनायकवादी मनोवृत्ति उभरकर सामने आई है वहीं ‘ओवाइयं’ में उसे महावीर के प्रति अत्यन्त भक्तिमान बताया गया है। ओवाइयं के अनुसार वह भगवान महावीर का सुख-संवाद जानने के लिए हमेशा इच्छुक रहता था।८
८. ओवा. १६, १७
आग्रह और आकांक्षा के अधीन होकर किस प्रकार एक भाई दूसरे भाई के रक्त का प्यासा बन जाता है और किस प्रकार सारे संबंधों को विस्मृत कर देता है, इसका एक निदर्शन है प्रस्तुत आगम। कूणिक के जन्म से पूर्व रानी चेलना का दोहद, कूणिक की अंगुलि में घाव, पिता श्रेणिक को कारागृह में बंदी बनाना आदि घटनाएं जैन और बौद्ध दोनों ही परंपराओं में प्राप्त होती हैं। कुछ निमित्तों का भेद अवश्य देखा जा सकता है।
प्राचीन समय में शरणागत की रक्षा राजा लोग अपना कर्त्तव्य समझते थे। चेटक के द्वारा वेहल्लकुमार की रक्षा इसी सत्य का निदर्शन है। राजा श्रेणिक के राज्य में दो रत्न थे-अट्ठारह लड़ों का हार और सेचनक गंधहस्ति। इनका मूल्य आधे राज्य के बराबर था। राजा श्रेणिक ने अपने पुत्र वेहल्लकुमार को ये दोनों अपने जीवनकाल में ही दे दिए थे।१ कूणिक ने राजा बनने के बाद इन दोनों को हड़पने के लिए जो प्रयत्न किया, वह उसकी साम्राज्यवादी मानसिकता का परिचायक है। दूतों के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान उस युग की परम्परा से अवगत कराता है। काल-सुकाल आदि के नरक-गमन का प्रसंग कृत कर्म के फलभोग की अवश्यंभाविता का संसूचक है। इस प्रकार यह आगम तात्त्विक, ऐतिहासिक एवं आचारविषयक जानकारियां देने वाला तथा धर्म की दिशा में गति करने वालों के लिए एक प्रेरक ग्रंथ है। दूसरे आदि अध्ययनों में क्रमश: सुकाल, महाकाल आदि का वर्णन कालकुमार के सदृश होने से अत्यन्त संक्षिप्त है।
१. निरया. १/९६
कप्पवडिंसियाओ (कल्पावतंसिकाएं)
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध के द्वितीय वर्ग का नाम ‘कप्पवडिंसियाओ’ है। विमानवासी देवों के स्थान को कल्पावतंस कहा जाता है। नंदी चूर्णि के अनुसार सौधर्म, ईशान आदि देवलोकों के देवविमान कल्पावतंसक कहलाते हैं। जिसमें तप विशेष के द्वारा उन देव विमानों में उपपन्न होने वाले देवों का वर्णन है, उस वर्ग का नाम कल्पावतंसिका है।२
२. नंदी, चू. पृ. ६०
इस वर्ग के दस अध्ययन हैं-पद्म, महापद्म आदि। इन सभी अध्ययनों के नाम राजा श्रेणिक के पौत्रों के नाम पर निर्दिष्ट हैं। राजा श्रेणिक के पुत्र काल, सुकाल आदि जहां रौद्रध्यान में मृत्यु को प्राप्त कर नरकगामी बने, वहीं उनके पुत्र पद्मकुमार, महापद्मकुमार आदि दसों ही स्वर्गगामी बने।
उत्थान और पतन दोनों का जिम्मेदार व्यक्ति स्वयं है। प्रस्तुत आगम में साधना एवं आत्माराधना के द्वारा जीवन के ऊर्ध्वारोहण की प्रक्रिया प्राप्त होती है। जो धर्म के पथ पर चलकर अपनी आत्मा को उज्ज्वल, उज्ज्वलतर बनाने का प्रयत्न करता है, वह वर्तमान जीवन के साथ-साथ आगामी जीवन के लिए भी सुखों को आरक्षित कर लेता है।
पुप्फियाओ (पुष्पिकाएं)
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध के तृतीय वर्ग का नाम है पुप्फियाओ। जो संयमभाव से विकसित है, वह पुष्पित है। जो संयमभाव से च्युत हो गया, वह अपुष्पित है। एक व्यक्ति गृहवास को छोड़कर प्रव्रजित हुआ, लेकिन कुछ समय बाद प्रव्रज्या में उदासीन हो गया, उसकी इहभव और परभव संबंधी विडम्बना का जिस ग्रंथ में वर्णन किया गया है, वह पुष्पिका है।३
३. नंदी, चू. पृ. ६०
प्रस्तुत वर्ग के दस अध्ययन हैं। प्रथम अध्ययन में चन्द्र और द्वितीय अध्ययन में सूर्य का वर्णन है। दोनों ने अपने पूर्वजन्म में अर्हत् पार्श्व के पास प्रव्रज्या स्वीकार की, संयम का पालन किया, अनेक कष्टों को भी सहन किया, पर शुद्धि के अभाव में आराधक नहीं बने और बड़े लाभ से वंचित रह गए। अत: साधना का सार है शुद्धि।४
४. निरया. ३/१४, २१
इस वर्ग के तीसरे अध्ययन का नाम है शुक्र। इस अध्ययन में शुक्र महाग्रह के पूर्वभव का विस्तार से वर्णन है। सोमिल ब्राह्मण ने अर्हत् पार्श्व से यात्रा, यमनीय, सरिसवय, मास और कुलत्थों की भक्ष्याभक्ष्यता और एकानेकत्व के संदर्भ में अनेक प्रश्न पूछे। पार्श्व ने सभी प्रश्नों का उत्तर सापेक्षता के आधार पर दिया।५ सोमिल को अर्हत् पार्श्व से समाधान ही नहीं सम्यक्त्व का प्रकाश प्राप्त हुआ और वह श्रमणोपासक बन गया।
५. वही, ३/३०-४४
उल्लेखनीय है कि भगवईं६ में भगवान महावीर और सोमिल ब्राह्मण का तथा णायाधम्मकहाओ७ में शुक परिव्राजक और थावच्चापुत्र अनगार का भी इसी तरह का संवाद है। प्रश्नोत्तरों की भाषा भी प्राय: सदृश ही है। ज्ञातव्य है कि सोमिल की सम्यक्त्व ज्यादा टिक नहीं सकी। उसने श्रावकत्व को छोड़ तापस की साधना स्वीकार कर ली। प्रस्तुत ग्रंथ में प्रसंगवश चालीस प्रकार के तापसों का वर्णन है।१
६. भग. १८/२०६-२२३
७. नाया. १/५/७२-७६
१. निरया. ३/५०
यह सारा वर्णन उस युग की विभिन्न साधना-पद्धतियों से परिचित कराता है। यद्यपि सोमिल को पुन: निमित्त मिला और वह श्रमणोपासक भी बन गया, पर अंतिम समय में शुद्धि और आलोचना न कर पाने से वह ज्योतिष्क देव ही बना।
प्रस्तुत आगम का चौथा अध्ययन है ‘बहुपुत्रिका’। इस अध्ययन में सांसारिक मोह का सजीव चित्रण है। बहुपुत्रिका देवी भगवान महावीर के दर्शनार्थ आई और उसने अनेक बालक-बालिकाओं की विकुर्वणा कर अपनी ॠद्धि का प्रदर्शन किया।२ गौतम स्वामी ने उसके पूर्वभव और देवीभव के अनन्तरवर्ती भव के विषय में जिज्ञासा की। प्रस्तुत आगम में उसके पूर्व और पश्चात्-दोनों भवों का सरस एवं सुविस्तृत वर्णन है। बहुपुत्रिका देवी के पूर्वभव में संतान का न होना दु:ख का कारण बना तो अग्रिम भव में बहुसंतति-जन्य खिन्नता दु:ख का कारण बनेगी। यहां महत्त्वपूर्ण बात यह है कि अग्रिम भव में उसने संबुद्ध होकर प्रव्रज्या ग्रहण की और वह पंडितमरण का वरण कर सौधर्म देवलोक में सामानिक देव के रूप में उपपन्न हुई। इससे स्पष्ट है कि साधना की सार्थकता संयमपूर्वक समाधिमरण के साथ है।
निरया. ३/९१, ९२
यहां ज्ञातव्य है कि ठाणं के दसवें स्थान में दीर्घदशा के दस अध्ययन निरूपित हैं। दोनों जगह कुछ अध्ययनों के नामों का साम्य है, जैसे-चन्द्र, सूर्य, शुक्र, श्रीदेवी आदि।३ वहां एक अध्ययन का नाम ‘बहुपुत्रीमंदरा’ है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि के अनुसार ‘बहुपुत्रिका’ के स्थान पर ‘बहुपुत्रीमंदरा’ अध्ययन होना चाहिए।४ पुष्पिका के पांचवें अध्ययन ‘पूर्णभद्र’ एवं छठे अध्ययन ‘माणिभद्र’ का वर्णन संक्षिप्त है। शेष चार अध्ययनों का वर्णन संक्षिप्ततम है।
ठाणं १०/११९
स्था. वृत्ति प. ४८५
प्रथम तीन अध्ययन संयम और सम्यक्त्व की विराधना के, चौथा अध्ययन विराधना और आराधना के तथा शेष छह अध्ययन आराधनापूर्वक संयम-जीवन की परिसंपन्नता के उदाहरण हैं।
पुप्फचूलियाओ (पुष्पचूलिकाएं)
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध के चतुर्थ वर्ग का नाम है—पुष्पचूलिका। इसके दस अध्ययन हैं, जैसे-श्रीदेवी, ह्री देवी, कीर्ति देवी आदि। लोक में भी ह्री, श्री, लक्ष्मी, बुद्धि आदि अधिष्ठात्री देवियों के रूप में मान्यता प्राप्त हैं। ये दसों ही अपने पूर्वभव में अर्हत् पार्श्व की परंपरा में दीक्षित थीं। उन्होंने आर्या पुष्पचूला के संरक्षण में साधना की। कालान्तर में ये सभी शरीर-बाकुशिक होकर पृथक् उपाश्रय में रहने लगीं। अंतिम समय में अपने दोषाचार की विशुद्धि न कर पाने से देवी के रूप में उपपन्न हुईं।
प्रथम अध्ययन में श्रीदेवी के पूर्वभव का वृतान्त विस्तार से निरूपित है। शेष सभी अध्ययन सांकेतिक होने से अत्यन्त संक्षिप्त हैं।
वण्हिदसाओ (वृष्णिदशाएं)
प्राचीन समय में अंधक और वृष्णि दो कुल थे। ‘अंधकवृष्णि’ में ‘अंधक’ पद का लोप हो जाने से केवल वृष्णि कुल का ही ग्रहण हुआ है। इस कुल में उत्पन्न होने वालों के चारित्र, गति, सिद्धत्व आदि का वर्णन होने से प्रस्तुत वर्ग का नाम है वृष्णिदशा।५
५. नंदी, चू. पृ. ६०
प्रस्तुत आगम के बारह अध्ययन हैं। इनमें वृष्णिवंश में उत्पन्न बारह राजकुमारों की चारित्राराधना एवं सर्वार्थसिद्ध विमान में उपपत्ति का वर्णन है। इस आगम में द्वारिका नगरी, रैवतक पर्वत, नंदनवन उद्यान एवं सुरप्रिय यक्ष के यक्षायतन का सुंदर वर्णन है।६
निरया. ५/४-८
द्वारिका नगरी का मूल नाम द्वारवती था, जहां श्रीकृष्ण का राज्य था। श्रीकृष्ण के पिता का नाम वसुदेव और माता का नाम देवकी था। वसुदेव शौर्यपुर के महर्द्धिक राजा थे।७ श्रीकृष्ण के पिता वसुदेव दस भाइयों में सबसे छोटे थे। सबसे बड़े भाई का नाम समुद्रविजय था। ये दसों भाई ‘दस दसार्ह’ के नाम से प्रसिद्ध थे। जैन आगमों में ‘दसण्हं दसाराणं’ का अनेक स्थानों पर उल्लेख है।
उत्तर. २२/१,२
वासुदेव श्रीकृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के चचेरे भाई थे।१ जैन साहित्य में अरिष्टनेमि और श्रीकृष्ण के विषय में विपुल सामग्री प्राप्त होती है। प्रस्तुत आगम में श्रीकृष्ण के परिवार, प्रभुत्व, सैन्यबल एवं समृद्धि आदि का सुंदर एवं सुविस्तृत निरूपण है। श्रीकृष्ण द्वारिका नगरी में रहते थे। यह नगरी सौराष्ट्र जनपद में थी, ऐसा ‘णायाधम्मकहाओ’ में उल्लेख है।२ उसी द्वारिका नगरी में वासुदेव श्रीकृष्ण के अग्रज राजा बलदेव की रानी रेवती की कुक्षि से एक पुत्ररत्न का जन्म हुआ। उसका नाम रखा गया-निषधकुमार। प्रस्तुत आगम में निषधकुमार का जीवन विस्तार से निरूपित है।
उत्तर, २२/२,३,४
णाया. १/१६/१२२
किसी समय अर्हत् अरिष्टनेमि की देशना सुन निषध के मन में तत्त्वविषयक रुचि उत्पन्न हुई। उसने श्रावकधर्म स्वीकार कर लिया। एक बार अरिष्टनेमि के प्रमुख शिष्य वरदत्त अनगार ने निषधकुमार को देखा। मन में उसके पूर्वभव को जानने की इच्छा हुई। भगवान ने वरदत्त की जिज्ञासा समाहित की। प्रस्तुत आगम के प्रथम अध्ययन में निषधकुमार के पूर्वभव और मनुष्य भव के अनन्तरवर्ती भव का विस्तार से प्रतिपादन है। शेष ग्यारह अध्ययन सूचना मात्र हैं।
इस श्रुतस्कन्ध का उपसंहार करते हुए सूत्रकार लिखते हैं-‘इस प्रकार निरयावलिका आदि का एक श्रुतस्कन्ध है, पांच वर्ग हैं, जिनकी पांच दिनों में वाचना दी गई। चार वर्गों के दस-दस अध्ययन हैं और पांचवें वर्ग के बारह अध्ययन हैं।’
निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि इन लघुकाय पांचों आगमों में भी अनेक सुरुचिपूर्ण और महत्त्वपूर्ण विषयों का प्रज्ञापन है। ये कथाप्रधान होने पर भी सरस, सुबोध एवं साधना की दिशा में गति करने वालों के लिए प्रेरक और पथदर्शक हैं।
रचनाकार और रचनाकाल
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध के रचनाकार और रचनाकाल के बारे में कोई निश्चित जानकारी प्राप्त नहीं होती है। यह अंगबाह्य श्रुतस्कन्ध है, इससे स्पष्ट है कि यह किसी स्थविर की रचना है। इसमें भगवई, नायाधम्मकहाओ, उवासगदसाओ, ओवाइयं एवं रायपसेणइयं से संबंधित विषयों की चर्चा है, किन्तु इस आधार पर रचनाकाल का निर्णय नहीं किया जा सकता क्योंकि आगमों को व्यवस्थित करते समय पूर्ववर्ती आगमों में उत्तरवर्ती आगमों का उल्लेख हुआ है। अत: वे प्रसंग रचनाकाल के पौर्वापर्य के निर्णायक नहीं बन सकते।३
उवंग. खंड २, भूमिका, पृ. ३६
व्याख्या-ग्रंथ
प्रस्तुत श्रुतस्कन्ध मूलत: कथाप्रधान है। इस पर निर्युक्ति, भाष्य और चूर्णि साहित्य प्राप्त नहीं होता। इस श्रुतस्कन्ध पर संस्कृत भाषा में संक्षिप्त और शब्दार्थस्पर्शी टीका उपलब्ध है। विक्रम संवत् 1228 में आचार्य श्रीचन्द्रसूरि ने इस पर व्याख्या लिखी थी। मुनि धर्मसी (धर्मसिंह) ने इस पर बाद में टब्बा लिखा था।४
वही, खंड २, भूमिका, पृ. ३६
आचार्य महाश्रमण
♦
आमुख
प्रस्तुत आगम के दस अध्ययन हैं—1. काल 2. सुकाल 3. महाकाल 4. कृष्ण 5. सुकृष्ण 6. महाकृष्ण 7. वीरकृष्ण 8. रामकृष्ण 9. पितृसेनकृष्ण और 10. महासेनकृष्ण। ये सभी राजा श्रेणिक के पुत्र थे। इसी आगम में चेलना के आत्मज कूणिक का जीवन भी विस्तार से निरूपित है। कूणिक को जन्म के तत्काल बाद अशोकवनिका नामक उद्यान में फेंक दिया गया। इससे उद्यान चमक उठा। फलस्वरूप कूणिक का नाम रखा गया—अशोकचन्द्र। मुर्गे के पंख से घायल हो जाने के कारण बालक की अंगुलि कुछ अविकसित रह गई, इससे उसे कूणिक कहा जाने लगा। कूणिक की माता विदेह की रहने वाली थी, इसलिए उसका नाम विदेहपुत्र भी प्राप्त होता है।
जैन आगम वाङ्मय एवं उत्तरवर्ती व्याख्या साहित्य में अनेक जगह कूणिक के विषय में विवेचन है। ‘ओवाइयं’ में कूणिक को भगवान महावीर के परमभक्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है। वहां बताया गया है—कूणिक के राज्य में भगवान महावीर के प्रतिदिन के सुख-संवाद एवं विहारचर्या की अवगति हेतु वार्तानिवेदक नियुक्त थे। उनको पर्याप्त वेतन आदि दिया जाता था।
प्रस्तुत आगम के प्रथम अध्ययन के प्रारंभ में कालकुमार की माता काली की चिन्ता, भगवान से काल के विषय में जिज्ञासा, भगवान द्वारा प्रदत्त समाधान एवं काल के नरक-गमन का वर्णन है। ‘निरयावलिया’ का एक नाम कल्पिका भी मिलता है। १४२ सूत्रों के इस अध्ययन का प्रतिपाद्य संक्षेप में इस प्रकार है-
● महारानी चेलना के मन में पति के उदर के मांस-भक्षण का विचित्र दोहद।
● अभयकुमार की बुद्धिमत्ता से दोहद की पूर्ति
● कूणिक को जन्म के अनन्तर ‘अकुरड़ी’ पर फिंकवाना।
● श्रेणिक के द्वारा पुत्र की सुरक्षा एवं स्वस्थता का प्रयास।
● कूणिक द्वारा श्रेणिक का निग‘ह एवं राज्य पर आधिपत्य।
● वेहल्लकुमार की अन्त:पुर के साथ क्रीड़ा।
● कूणिक द्वारा हार एवं हाथी की मांग।
● वेहल्ल द्वारा चेटक की शरण का स्वीकार।
● राजा कूणिक एवं राजा चेटक के मध्य विनाशकारी युद्ध।
● कालकुमार आदि की मृत्यु एवं नरक में उपपत्ति।
● भगवान द्वारा नरक-उद्वर्तन के अनन्तरवर्ती भव में काल आदि के मोक्षगमन की उद्घोषणा।
द्वितीय अध्ययन में राजा श्रेणिक की अन्य रानी सुकाली देवी के पुत्र सुकाल का वर्णन है।
तृतीय से दशम अध्ययन के प्रतिपाद्य का सांकेतिक उल्लेख है।
सूत्रकार ने ‘....एवं सेसावि अट्ठ अज्झयणा नेयव्वा पढमसरिसा......’ कहकर प्रथम अध्ययन के सदृश ही सारे वृत्तान्त को ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रस्तुत आगम में जहां कूणिक के जीवन से जुड़े अनेक प्रसंगों का उल्लेख है, वहीं अनेक प्रसंग अव्या‘यात भी रह गए हैं। कूणिक ने अपने पिता राजा श्रेणिक को कारागृह में बंदी बना दिया, इसका तो प्रस्तुत आगम में उल्लेख है, पर उसके मन में अपने पिता के प्रति द्रोह का भाव क्यों पैदा हुआ? पूर्वजन्म में उनका परस्पर क्या संबंध रहा? इस प्रश्न का समाधान आगम साहित्य में प्राप्त नहीं होता। उत्तरवर्ती साहित्य में इसका समाधान प्राप्त किया जा सकता है। इसी प्रकार कूणिक ने वैशाली के प्राकार को भंग करने के लिए क्या उपाय किए? अपने आपको चक‘वर्ती सिद्ध करने के लिए उसने जो श्रम किया, क्या वह सफल हो सका? इन सबकी विस्तृत जानकारी के लिए तथा प्रसंगवश हल्ल-विहल्ल की दीक्षा, अभयकुमार की राज्यसंबंधी नि:स्पृहता एवं दीक्षा, चेटक का समाधिमरण, सेचनक की मृत्यु आदि की संक्षिप्त जानकारी के लिए द्रष्टव्य परिशिष्ट संख्या ५।
पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन
काले : काल
मूल
उक्खेवं-पदं
१. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे होत्था—रिद्ध-त्थिमिय-समिद्धे। गुणसिलए चेइए—वण्णओ। असोगवरपायवे। पुढविसिलापट्टए।।
संस्कृत छाया
उत्क्षेप-पदम्
तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरं बभूव—ॠद्ध-स्तिमित-समृद्धम्। गुणशिलकं चैत्यम्—वर्णक:। अशोकवरपादप:। पृथ्वीशिलापट्टक:।
हिन्दी अनुवाद
उत्क्षेप-पद
१. उस काल और उस समय१ राजगृह नाम का नगर२ था। वह ॠद्ध, स्तिमित—स्थिर और समृद्ध३ था। उसके उत्तरपूर्व में गुणशिलक चैत्य४ था—वर्णक५। वहां प्रवर अशोकवृक्ष६ था। पृथ्वीशिलापट्टक७ था।
सूत्र १
१. उस काल और उस समय (तेणं कालेणं तेणं समएणं)
प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त काल पद प्रलम्ब कालखंड का और समय पद नियत कालावधि का वाचक है। वृत्तिकार श्रीचन्द्रसूरि के अनुसार यहां ‘काल’ शब्द वर्तमान अवसर्पिणी के चतुर्थ विभाग (अर) का सूचक है तथा ‘समय’ पद उस कालखंड का बोधक है जिसमें राजगृह नाम का नगर था, श्रेणिक राजा था तथा सुधर्मा स्वामी विहरण करते हुए राजगृह नगर में पधारे थे।
२. राजगृह नगर (रायगिहे नामं नयरे)
आगम साहित्य में राजगृह नगर का अनेक स्थानों पर उल्लेख प्राप्त होता है। वैभारगिरि, विपुलगिरि, उदयगिरि, सुवर्णगिरि और रत्नगिरि—इन पांच पर्वतों से घिरा हुआ यह नगर भगवान महावीर का मुख्य विहारक्षेत्र था। कहा जाता है कि भगवान महावीर ने राजगृह और राजगृह की बाहिरिका ‘नालन्दा’ में चौदह चतुर्मास किए थे।वर्तमान में इसकी पहचान ‘राजगिर’ के रूप में की जाती है।
प्रस्तुत सूत्र के प्रारंभ में राजगृह नगर का उल्लेख है—‘तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे होत्था।’ यहां प्रश्न उपस्थित होता है कि राजगृह (राजगिर) नगर तो वर्तमान में मौजूद है फिर सूत्रकार ने ‘होत्था’—इस अतीतकालीन क्रिया का प्रयोग क्यों किया? यहां वृत्तिकार का कहना है कि ‘वर्णक ग्रंथ’ में राजगृह नगर का वैभवयुक्त जो वर्णन प्राप्त होता है वैसा अवसर्पिणी काल होने से बाद में नहीं रहा। अथवा रचनाकाल तक इसके स्वरूप में काफी परिवर्तन आ चुका था। ठाणं में दस राजधानियों का उल्लेख है। सूत्रकार ने राजगृह को मगध की राजधानी बताते हुए वहां चक्रवर्ती जय के प्रव्रजित होने का उल्लेख किया है।‘भगवई’ में राजगृह नगर के बाहर ‘महातपोतीरप्रभव’ नामक जलाशय के होने का उल्लेख है, जिसका जल सदा उष्ण रहता था।
आवश्यक चूर्णि के अनुसार पहले यहां क्षितिप्रतिष्ठित नाम का नगर था। उसके नष्ट हो जाने पर जितशत्रु राजा ने इसी स्थान पर चनकपुर बसाया। बाद में यहीं पर क्रमश: ॠषभपुर और कुशाग्रपुर नगर बसाए गए। कुशाग्रपुर नगर के जलकर विध्वस्त हो जाने पर राजा श्रेणिक के पिता राजा प्रसेनजित ने कुशाग्रपुर से लगभग आधा योजन की दूरी पर पांच पर्वतों के बीच एक नया नगर बसाया। वही राजगृह के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
३. ॠद्ध-स्तिमित और समृद्ध (रिद्धत्थिमिय-समिद्धे)
यहां ॠद्ध, स्तिमित और समृद्ध—ये तीनों नगर के विशेषण हैं। इसका तात्पर्य है—राजगृह नगर में बड़े-बड़े भवन थे। स्वचक्र और परचक्र से संबंधित किसी भी प्रकार का भय न होने से वहां के जनजीवन में स्थिरता थी। धन-धान्य की प्रचुरता के कारण वह समृद्ध भी था। विस्तार से नगरवर्णन हेतु द्रष्टव्य ओवाइयं सू.1।
४. गुणशिलक चैत्य (गुणसिलए चेइए)
‘चैत्य’ शब्द के अनेक अर्थ हैं—चिता संबंधी, चिता पर निर्मित स्मारक, स्तूप, देवालय, व्यन्तरायतन, उद्यान, जिनगृह, जिनबिम्ब, इष्टदेव की प्रतिमा आदि। श्रीमज्जयाचार्य ने चैत्य के दो अर्थ किए हैं—ज्ञान और केवली। ‘रायपसेणइयं’ में भगवान महावीर के लिए ‘चेइय’ पद प्रयुक्त है। वृत्तिकार मलयगिरि ने उसकी वृत्ति में हेतु प्रस्तुत करते हुए लिखा है—‘भगवान मन की प्रशस्तता के हेतु बनते हैं, इसलिए वे चैत्य हैं।’
प्रस्तुत सूत्र में ‘गुणशिलक चैत्य’ का उल्लेख है। यहां चैत्य का ‘व्यन्तरायतन’ अर्थ अभिप्रेत है। गुणशिलक चैत्य का विस्तृत वर्णन ‘ओवाइयं’ में वर्णित पूर्णभद्र चैत्य के वर्णन की भांति ज्ञातव्य है।
५. वर्णक (वण्णओ)
‘वण्णओ’ का अर्थ है—वर्णनवाची आलापक। ‘वर्ण्यते प्रकाश्यते अर्थो येन स वर्ण:, वर्ण एव वर्णक:। जिसके द्वारा अर्थ प्रकट होता है, उस पर प्रकाश डाला जाता है, वह वर्णक कहलाता है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने इस शैली के विकास का कारण माना है—ग्रंथगौरव का भय।
यद्यपि सभी नगर, उद्यान आदि सदृश नहीं होते लेकिन जलाशय मात्र में कमल के वर्णन की भांति यह भी रचनाशैलीगत सत्य है, ऐसा माना गया है।
६. प्रवर अशोकवृक्ष (असोगवरपायवे)
गुणशिलक चैत्य में विभिन्न प्रकार के वृक्ष थे। उनमें एक विशिष्ट वृक्ष था—अशोक वृक्ष। उसका मूल दर्भ, घास आदि से रहित था तथा वह सुरम्य लताओं से परिवेष्टित था। उसके मूल आदि दसों अंग श्रेष्ठ थे। विशालकाय होने से उसके नीचे रथ, यान, शिबिका आदि के ठहरने का पर्याप्त स्थान था। अशोक वृक्ष के विस्तृत वर्णन हेतु द्रष्टव्य ‘ओवाइयं’ सू. 8 से 12।
७. पृथ्वीशिलापट्टक (पुढविसिलापट्टए)
पृथ्वी के शिलारूप आसन विशेष को पृथ्वीशिलापट्ट कहा जाता है। ज्ञातव्य है कि काष्ठ की शिला भी शिला ही होती है। अत: यहां उसका व्यवच्छेद करने के लिए ‘पृथ्वी’ पद का ग्रहण किया गया है। वृत्तिकार के अनुसार उस गुणशिलक चैत्य में अशोकवृक्ष के नीचे स्कन्ध से सटा हुआ एक विशाल पृथ्वीशिलापट्टक था। वह लम्बाई और चौड़ाई में उपयुक्त प्रमाण वाला था। उसका स्पर्श आजिनक, कपास, बूर (वनस्पति विशेष), नवनीत और अर्कतूल की तरह कोमल था
सिंहासन के सदृश आकार वाले उस पृथ्वीशिलापट्टक का स्वरूप कैसा था—इसका विस्तृत वर्णन ‘ओवाइयं’ में प्राप्त होता है।
२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतेवासी अज्जसुहम्मे नामं अणगारे जाइसंपण्णे जहा केसी जाव पंचहिं अणगारसएहिं सद्धिं संपरिवुडे पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे सुहंसुहेणं विहरमाणे जेणेव रायगिहे नयरे जेणेव गुणसिलए चेइए तेणेव उवागच्छइ, रायगिह-नयरस्स बहिया गुणसिलए चेइए अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। परिसा निग्गया। धम्मो कहिओ। परिसा पडिगया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तेवासी आर्य: सुधर्मा नाम अनगार: जातिसम्पन्न: यथा केशी यावत् पञ्चभि: अनगारशतै: सार्द्धं सम्परिवृत: पूर्वानुपूर्व्या चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: सुखंसुखेन विहरन् यत्रैव राजगृहं नगरं यत्रैव गुणशिलकं चैत्यं तत्रैव उपागच्छति, राजगृहनगरस्य बहि: गुणशिलकं चैत्यं यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति। परिषद् निर्गता। धर्म: कथित:। परिषद् प्रतिगता।
2. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के अंतेवासी८ आर्य सुधर्मा९ नामक अनगार१० थे। वे केशी की भांति११ जातिसंपन्न१२ यावत् पांच सौ अनगारों के साथ संपरिवृत हो क्रमानुसार विचरण करते हुए१३, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए१४, सुखपूर्वक-सुखपूर्वक विहार करते हुए१५ जहां राजगृह नगर था, जहां गुणशिलक चैत्य था, वहां आए। वे राजगृह नगर के बाहर गुणशिलक चैत्य में प्रवास योग्य स्थान की१६ अनुमति लेकर१७ संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए१८ विहार कर रहे थे। परिषद्१९ ने (नगर से) निर्गमन किया। आर्य सुधर्मा ने धर्म कहा। परिषद् लौट गयी।
सूत्र २
८. अन्तेवासी (अंतेवासी)
अन्तेवासी का अर्थ है—गुरु के निकट रहने वाला। अथवा शिष्य के लिए भी अन्तेवासी पद का प्रयोग मिलता है। भगवान महावीर के प्रमुख शिष्यों में एक नाम सुधर्मा का है। वे भगवान के निकट रहते थे। ‘ठाणं’ में अन्तेवासी के चार प्रकारों का उल्लेख मिलता है। विस्तार हेतु द्रष्टव्य—‘ठाणं’ 4/425 का टिप्पण।
९. आर्य सुधर्मा (अज्जसुहम्मे)
आर्य सुधर्मा भगवान महावीर के पांचवें गणधर और आर्य जम्बू के गुरु थे। वे कोल्लाग सन्निवेश के अग्निवैश्यायन-गोत्रीय ब्राह्मण थे। उनके पिता का नाम धम्मिल तथा माता का नाम भद्दिला था। भगवान महावीर के गणधरों में सर्वाधिक आयुष्य सुधर्मा स्वामी का था। वे पचास वर्ष की अवस्था में प्रव्रजित हुए। वे बयालीस वर्ष छद्मस्थ और आठ वर्ष केवली रहे।
जिस समय भगवान महावीर का परिनिर्वाण हुआ उस समय तक इन्द्रभूति गौतम और आर्य सुधर्मा के अतिरिक्त सभी गणधर मुक्त हो चुके थे। श्वेताम्बर परम्परा के अनुसार वीर-निर्वाण के बाद प्रारब्ध आचार्य परम्परा में पहला नाम आचार्य सुधर्मा का है। दिगम्बर परम्परा इन्द्रभूति गौतम को प्रथम पट्टधर मानती है। आर्य सुधर्मा ने भगवान महावीर के निर्वाण के 12 वर्षों बाद कैवल्य को प्राप्त किया और वे आठ वर्षों तक केवली रहे।
प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने आर्य सुधर्मा के व्यक्तित्व के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु ‘रायपसेणइयं’ का संकेत किया है।
१०. अनगार (अणगारे)
अगार का अर्थ है—घर। जिसके कोई अगार (घर) नहीं होता, वह अनगार कहलाता है। गुणात्मक दृष्टि से अनगार वह होता है, जो सभी गुप्तियों से गुप्त, समितियों से समित, संयत और यतनावान होता है।
११. केशी की भांति (जहा केसी)
‘केशी’ भगवान पार्श्व की परम्परा के चौथे पट्टधर थे। तीसरे पट्टधर आचार्य समुद्रविजयसूरि के शासन के समय विदेशी नामक एक आचार्य ने उज्जैनी नगरी में महाराज जयसेन, उनकी रानी अनंगसुंदरी और उनके पुत्र राजकुमार केशी को दीक्षित किया। वे भगवान महावीर के तीर्थकाल में पार्श्व की परंपरा के सक्षम पट्टधर थे। कालान्तर में उन्होंने नास्तिक राजा प्रदेशी को प्रतिबोध दिया।
प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने ‘जहा केशी’ कहकर ‘रायपसेणइयं’ में केशी के लिए निर्दिष्ट सभी विशेषणों को सुधर्मा के लिए यथावत् ग्रहण करने का संकेत किया है।
१२. जातिसम्पन्न (जाइसंपन्ने)
आर्य सुधर्मा का व्यक्तित्व कैसा था? इसे बताने के लिए आगम-साहित्य में ‘जाइसंपन्ने, कुलसंपन्ने, बलसंपन्ने.....’ इत्यादि अनेक विशेषण प्राप्त होते हैं। प्रस्तुत सूत्र में ‘जातिसंपन्न’ का सीधा उल्लेख है, शेष कुलसंपन्न, बलसंपन्न, विनयसंपन्न आदि विशेषणों का सूत्रकार ने यावत् पद से ग्रहण किया है।
‘जातिसंपन्न’ का अर्थ है—उत्तम मातृपक्ष वाला।
उल्लेखनीय है कि प्राचीन काल में दो प्रकार की व्यवस्थाएं प्रभावी थीं—मातृसत्तात्मक व्यवस्था और पितृसत्तात्मक व्यवस्था। ‘ठाणं’ में जात्यार्य और कुलार्य मनुष्यों का उल्लेख है। ‘ठाणं’ की वृत्ति में इनका अर्थ क्रमश: विशुद्धमातृक और विशुद्धपितृक किया गया है। जिसका मातृपक्ष और पितृपक्ष उत्तम होता है, उसे विरासत में आभिजात्य संस्कार सहज प्राप्त हो जाते हैं।
१३. क्रमानुसार विचरण करते हुए (पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे)
आनुपूर्वी के तीन प्रकार हैं—1. पूर्वानुपूर्वी 2. पश्चानुपूर्वी और 3. अनानुपूर्वी। यहां पश्चानुपूर्वी और अनानुपूर्वी का निषेध किया गया है। पूर्वानुपूर्वी-विचरण का तात्पर्य है—क्रमश: विहरण करना। प्राचीन समय में जैन मुनि इस क्रम से विहरण करते जिससे यथासंभव कोई भी राज्य अस्पृष्ट न रहे। किसी भी राज्य को छोड़कर आगे निकल जाने से वहां का राजा धर्म से विमुख अथवा कुपित भी हो सकता था। इसलिए उस युग में क्रमानुसार विहरण एक सामान्य व्यवस्था थी।
१४. ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए (गामाणुगामं दूइज्जमाणे)
ग्रामानुग्राम का शाब्दिक अर्थ है—एक ग्राम से दूसरा ग्राम। प्राचीन काल में बड़े गांव छोटे-छोटे उपगांवों में विभक्त होते थे। मुनि उन सभी गांवों और उपगांवों का स्पर्श करते हुए विहरण करते थे। ग्रामानुग्राम परिव्रजन का तात्पर्य यही है। वृत्तिकार ने इस तरह के विहार को अप्रतिबद्ध विहार की संज्ञा दी है।
१५. सुखपूर्वक-सुखपूर्वक विहार करते हुए (सुहंसुहेणं विहरमाणे)
जिस विहार तथा ग्रामादि में प्रवास से शारीरिक खिन्नता (क्लान्ति) का अनुभव न हो तथा संयम की आराधना निर्विघ्न चलती रहे, वह सुखपूर्वक विहार कहलाता है। यात्रा और विश्राम दोनों का संतुलन ही वस्तुत: सुखपूर्वक विहरण है।
१६. प्रवासयोग्य स्थान की (अहापडिरूवं ओग्गहं)
साधना के अनेक प्रकल्प हैं। प्राचीन समय में साधना की अनेक पद्धतियां प्रचलित थीं, जैसे—जिनकल्प की साधना, यथालन्द की साधना, प्रतिमा की साधना, महाप्राण आदि विशिष्ट ध्यानसाधना, अभिग्रहपूर्वक की जाने वाली साधना, तप:साधना आदि। उन सबके लिए एक ही प्रकार का स्थान कैसे उपयुक्त होता? इसीलिए सूत्रकार ने यहां ‘अहापडिरूवं ओग्गहं’ पद से प्रवास के लिए उपयुक्त स्थान की ओर इंगित किया है।
१७. अनुमति लेकर (ओगिण्हित्ता)
मुनि अदत्त का परिहार करते हैं। मुनि के लिए छोटी से छोटी वस्तु की भी आज्ञा अनिवार्य है। यहां ‘ओगिण्हित्ता’ पद से स्थान आदि के ग्रहण से पूर्व स्वामी की आज्ञा की अनिवार्यता का प्रज्ञापन है।
१८. संयम और तप से भावित करते हुए (संजमेणं..... भावेमाणे)
आत्मा को भावित करने के दो महत्त्वपूर्ण उपाय हैं— 1. संयम और 2. तप। संयम का अर्थ है—हिंसा आदि पापकर्मों से निवृत्ति तथा तप आत्मा को उज्ज्वल बनाने वाला अनुष्ठान विशेष है।
‘ठाणं’ में संयम और संवर का पृथक्-पृथक् निर्देश है। ‘भगवई’ की वृत्ति में संयम से संवर का तथा तप से अनशन आदि का ग्रहण किया गया है। वृत्तिकार के अनुसार संयम (संवर) से नए कर्मों का ग्रहण रुकता है तथा तप से पुराने कर्मों की निर्जरा होती है, इसलिए ये दोनों मोक्ष के प्रधान अंग हैं।
१९. परिषद (परिसा)
परिषद का अर्थ है—परिवार, सभा आदि। भगवान का जिस क्षेत्र में पादार्पण होता, राजा, श्रेष्ठि, पुरुष, महिलाएं आदि सभी नागरिक अपने-अपने घरों से निर्गमन कर भगवान के उपपात में पहुंच जाते। आगम-साहित्य में इसी का सूचक पाठ है—‘परिसा निग्गया।’
प्रस्तुत सूत्र की वृत्ति में वृत्तिकार श्रीचन्द्रसूरि ने परिषद से राजा श्रेणिक आदि का ग्रहण किया है।
भगवई, ओवाइयं, दसाओ आदि अनेक आगमों में परिषद के चार प्रकारों का निर्देश है—1. ॠषि-परिषद 2. मुनि परिषद 3. यति परिषद और 4. देव परिषद। भगवान की परिषद में अनेक, अनेकशत और अनेकशतवृन्द रूपी परिवार मौजूद रहते थे।
अभयदेवसूरि ने ॠषि का अर्थ द्रष्टा, मुनि का अर्थ वाचंयम और यति का अर्थ धर्म-क्रिया में प्रयतमान किया है।
‘ओवाइयं’ की वृत्ति में ॠषि पद से अतिशयज्ञानी, मुनि से मौन की साधना करने वाले, यति से चारित्र के प्रति जागरूक और देव से देवताओं का ग्रहण किया गया है।
३. तेणं कालेणं तेणं समएणं अज्जसुहम्मस्स अणगारस्स अंतेवासी जंबू नामं अणगारे कासवगोत्तेणं सत्तुस्सेहे समचउरंस-संठाणसंठिए जाव संखित्तविउल-तेयलेस्से अज्जसुहम्मस्स अणगारस्स अदूरसामंते उड्ढंजाणू अहोसिरे झाणकोट्ठोवगए संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये आर्यसुधर्मण: अनगारस्य अन्तेवासी जम्बु: नाम अनगार: काश्यपगोत्रेण सप्तोत्सेध: समचतुरस्रसंस्थानसंस्थित: यावत् संक्षिप्तविपुलतेजोलेश्य: आर्यसुधर्मण: अनगारस्य अदूरसामन्ते ऊर्ध्वजानु: अध:शिरा: ध्यानकोष्ठोपगत: संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।
3. उस काल और उस समय अनगार आर्य सुधर्मा के अंतेवासी जम्बू२० नाम के अनगार थे। वे काश्यपगोत्रीय२१, सात हाथ की ऊंचाई वाले२२, समचतुरस्र संस्थान से संस्थित२३ यावत् विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाले२४ थे। वे अनगार आर्य सुधर्मा के न अतिदूर न अतिनिकट२५, उर्ध्वजानु, अध:शिर२६ (उकडू आसन की मुद्रा में), ध्यानकोष्ठक में प्रविष्ट होकर२७ संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहार कर रहे थे।
सूत्र ३
२०. जम्बू (जंबू)
भगवान महावीर की शासन-व्यवस्था के द्वितीय पट्टधर आचार्य जंबू थे। जंबू का जन्म मगध की राजधानी राजगृह में वीर-निर्वाण पूर्व 16 (वि.पू. 486) में हुआ। जंबू के पिता का नाम ॠषभदत्त, माता का नाम धारिणी और गोत्र काश्यप था। गर्भावस्था में जंबूवृक्ष का स्वप्नदर्शन ‘जंबू’ नामकरण का आधार बना।
एक बार आर्य सुधर्मा का राजगृह में पादार्पण हुआ। जंबू ने आर्य सुधर्मा का प्रवचन सुना। मन संयम जीवन स्वीकार करने के लिए उद्यत हो गया। जंबू का विरक्त मन अपने निर्णय पर अटल था, लेकिन माता-पिता की भावनाओं को बहुमान देते हुए उसने आठ रूपवती कन्याओं के साथ पाणिग्रहण किया। प्रथम रात्रि में जंबू ने उनको इस तरह समझाया कि वे सभी संयम-ग्रहण हेतु संकल्पित हो गईं। विवाह में प्राप्त विपुल धनराशि को चुराने के प्रयोजन से अपने पांच सौ साथियों के साथ समागत प्रभव चोर भी प्रतिबुद्ध हो गया। इस प्रकार जंबू ने अपने माता-पिता, आठों पत्नियों, उनके माता-पिता, प्रभव चोर एवं उसके पांच सौ साथी—इस प्रकार कुल पांच सौ सत्ताईस व्यक्तियों के साथ सुधर्मा स्वामी के पास दीक्षा ग्रहण की।
जीवन के ८० वर्षों में जंबू स्वामी १६ वर्ष गृहवास में रहे, ३६वें वर्ष में वे केवली बने। ४४वर्षों तक उन्होंने केवली आचार्य के रूप में विहरण किया। वे इस अवसर्पिणी के अन्तिम केवली और अन्तिम मोक्षगामी थे। जंबू स्वामी के मोक्षगमन के साथ ही इस भरत क्षेत्र में दस बातों का विच्छेद हो गया।
२१. काश्यपगोत्रीय (कासवगोत्तेणं)
गोत्र का अर्थ है—वंश, कुल आदि। ‘ठाणं’ में गोत्र के सात प्रकारों का उल्लेख है—1. काश्यप 2. गौतम 3. वत्स 4. कुत्स 5. कौशिक 6. माण्डव और 7. वाशिष्ठ। आयारचूला में भगवान महावीर को काश्यपगोत्री कहा गया है। ‘ठाणं’ की वृत्ति के अनुसार मुनिसुव्रत और अरिष्टनेमि को छोड़कर सभी तीर्थंकर तथा सभी चक्रवर्ती काश्यपगोत्रीय थे। सातवें से ग्यारहवें तक के पांच गणधरों का गोत्र भी काश्यप था। उसी काश्यपगोत्र में आर्य जंबू का जन्म हुआ। प्रतिष्ठित वंश में उत्पन्न होने से उन्हें कुलीन संस्कार सहज प्राप्त थे।
२२. सात हाथ की ऊंचाई वाले (सत्तुस्सेहे)
चौबीस अंगुल का एक हाथ होता है। आर्य जंबू की ऊंचाई सात हाथ अर्थात् एक सौ अड़सठ अंगुल की थी।
ज्ञातव्य है कि यहां अंगुल से उत्सेधांगुल का ग्रहण अभिप्रेत है क्योंकि शरीर की अवगाहना का माप उत्सेधांगुल से किया जाता है।
२३. समचतुरस्र संस्थान से संस्थित (समचउरंससंठाणसंठिए)
संस्थान का अर्थ है—आकृति, जो शरीर के अवयवों की रचना से निष्पन्न होती है। संस्थान के छह प्रकार हैं—1. समचतुरस्र 2. न्यग्रोध परिमंडल 3. सादि 4. कुब्ज 5. वामन और 6.हुण्ड।
जिस शरीररचना में शरीर के अवयव अपने-अपने प्रमाण के अनुरूप होते हैं, वह समचतुरस्र संस्थान कहलाता है।
अस्र का अर्थ है—कोण। शरीर के चारों ही कोण न न्यून हो और न अधिक, उसे समचतुरस्र संस्थान कहा जाता है। तत्त्वार्थवार्तिक में इसकी व्याख्या कुछ भिन्न है—‘जिस शरीर रचना में ऊर्ध्व, अध: और मध्यभाग सम होता है, वह समचतुरस्र संस्थान कहलाता है। एक कुशल शिल्पी के द्वारा निर्मित चक्र की सभी रेखाएं समान होती हैं, उसी प्रकार इस संस्थान में सब भाग समान होते हैं।
२४. विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाला (संखित्तविउलतेयलेस्से)
तीन प्रशस्त लेश्याओं में पहला नाम है—तेजोलेश्या। प्रस्तुत प्रसंग में तेजोलेश्या का अर्थ है—विशेष तपस्या एवं साधना से प्राप्त लब्धि से उत्पन्न तेजोज्वाला। ‘ठाणं’ में यह एक ॠद्धि के रूप में वर्णित है। आतापना, समर्थ होते हुए भी क्षमाशीलता की साधना तथा निर्जल-निराहार तपस्या के द्वारा इस शक्ति को प्राप्त किया जा सकता है।
तेजोलेश्या के दो रूप हैं—1. संक्षिप्त और 2. विपुल। तेजोलेश्या के द्वारा अनुग्रह और निग्रह दोनों किए जा सकते हैं। अनुग्रह करने वाली तेजोलेश्या शीतल और निग्रह करने वाली तेजोलेश्या उष्ण होती है। अप्रयोग की अवस्था में तेजोलेश्या संक्षिप्त अर्थात् सुप्त रहती है तथा प्रयोगकाल में वह विपुल अवस्था में होती है। कहा जाता है—विपुल तेजोलेश्या के द्वारा अनेक योजनों में अवस्थित पदार्थों को नष्ट किया जा सकता है। ‘भगवई’ में प्राप्त उल्लेख के अनुसार ‘तेजोलेश्या का प्रयोग करने वाला जब अपनी तेजस् शक्ति को बाहर निकालता है तो वह महाज्वाला इतनी विकराल होती है कि उसके द्वारा अंग, बंग, मगध आदि सोलह जनपद तक भस्म किए जा सकते हैं। इसी प्रकार दूर तक अनुग्रह भी किया जा सकता है।
प्रस्तुत सूत्र में निर्देश है कि आर्य जंबू को विपुल तेजोलब्धि प्राप्त थी, लेकिन वे उस विपुल तेजोलेश्या को संक्षिप्त अवस्था में बनाए रखते थे। इसलिए ‘संखित्तविउलतेयलेस्से’ विशेषण का प्रयोग किया गया है।
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में चिन्तन करें तो आज ऐसे अणु-अस्त्रों का अथवा मिसाइल्स का आविष्कार हो चुका है, जो चंद क्षणों में विनाश का दृश्य उपस्थित कर सकते हैं। जैसे तेजोलब्धि से संपन्न व्यक्ति में निग्रह की भांति अनुग्रह की भी शक्ति होती है वैसे ही ये आणविक हथियार अन्य आणविक हथियारों की शक्ति को प्रतिहत कर सकते हैं या नहीं? हिंसा से भयभीत मनुष्य को सुरक्षा का आश्वासन दे सकते हैं या नहीं? यह अन्वेषणा का विषय है।
२५. न अति दूर न अति निकट (अदूरसामंते)
जंबू स्वामी आर्य सुधर्मा के न अति दूर थे और न अतिनिकट बल्कि वे उचित देश में अवस्थित थे।
२६. ऊर्ध्वजानु-अध:शिर (उड्ढंजाणू अहोसिरे)
ऊर्ध्वजानु का अर्थ है—घुटनों को ऊपर कर बैठना। इसे उकडू आसन भी कहा जा सकता है। ‘ठाणं’ में कायक्लेश के सात प्रकार निर्दिष्ट हैं। उनमें एक है—उत्कटुकासन।
उत्कटुकासन का एक अर्थ है—दोनों पैरों को भूमि पर टिकाकर दोनों पुतों को भूमि से स्पृष्ट न करते हुए जमीन पर बैठना।
इसका दूसरा अर्थ है—एडी और पुतों को ऊंचा रखकर बैठना।
वृत्तिकार के अनुसार आर्य जंबू जब सुधर्मा स्वामी के पास आए तो उनके पास औपग्रहिक निषद्या नहीं थी। एक मुनि के लिए शुद्ध पृथ्वी पर बैठना वर्जित है, इसलिए वे आते ही उकडू आसन में बैठ गये। उकडू आसन का वीर्य ग्रंथियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है, इसलिए ब्रह्मचर्य की साधना की दृष्टि से इसका विशेष महत्त्व है।
यहां ‘उड्ढंजाणू’ के साथ ‘अहोसिरे’ पद का भी प्रयोग है। आयारचूला में भगवान की कैवल्यप्राप्ति के समय की गई ध्यानमुद्रा के संदर्भ में प्रयुक्त विशेषणों में एक ‘उड्ढंजाणुअहोसिरस्स’ भी है। आर्य जंबू अधोमुख बैठे थे, फलत: उनका सिर नीचे की ओर झुका हुआ था। वे न ऊपर देख रहे थे और न पार्श्वभाग में दृष्टि डाल रहे थे। उनकी दृष्टि नियत भूभाग में स्थिर थी। ‘अहोसिरे’ का तात्पर्य यही है।
२७. ध्यानकोष्ठोपगत (झाणकोट्ठोवगए)
यहां ध्यान को कोष्ठ की उपमा दी गयी है। जिस प्रकार कोठे में डाला गया धान्य इधर उधर बिखरता नहीं उसी प्रकार धर्मध्यान रूपी कोष्ठ में प्रविष्ट मुनि की इन्द्रियां और मन चलित नहीं होते। उसका ध्यान अपने ध्येय में केन्द्रित रहता है। वृत्तिकार के अनुसार ऐसा मुनि संवृतात्मा हो जाता है।
४. तए णं से भगवं जंबू जायसड्ढे जाव पज्जुवासमाणे एवं वयासी—उवंगाणं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
तत: स: भगवान् जम्बु: जातश्रद्ध: यावत् पर्युपासीन: एवम् अवादीत्—उपाङ्गानां भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
४. तदनन्तर भगवान् जम्बू के मन में एक श्रद्धा (इच्छा) पैदा हुई२८ यावत् वे पर्युपासना करते हुए इस प्रकार बोले—भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
सूत्र ४.
२८. जातश्रद्ध (जायसड्ढे)
जात का अर्थ है—प्रवृत्त होना। श्रद्धा का अर्थ है— इच्छा अथवा अभिलाषा। जिसकी इच्छा तत्त्व को जानने के लिए प्रवृत्त हो, वह अथवा जिस तत्त्व का प्रज्ञापन किया जाए, उसे जानने के लिए जिसकी इच्छा प्रवृत्त हो, वह जातश्रद्ध कहलाता है।
५. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पंच वग्गा पण्णत्ता, तं जहा—निरयावलियाओ कप्पवडिंसियाओ पुप्फियाओ पुप्फचूलियाओ वण्हिदसाओ।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां पञ्च वर्गा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—निरयावलिका: कल्पावतंसिका: पुष्पिका: पुष्पचूलिका: वृष्णिदशा:।
५. आर्य सुधर्मा ने कहा—जम्बू! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के पांच वर्ग२९ प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—1. निरयावलिकाएं 2. कल्पावतंसिकाएं 3. पुष्पिकाएं 4. पुष्पचूलिकाएं 5. वृष्णिदशाएं।
सूत्र ५
२९. उपांगों के पांच वर्ग (उवंगाणं पंच वग्गा)
आगम साहित्य के मुख्य दो विभाग हैं—अंग और उपांग। अर्हतों के द्वारा अर्थ-रूप में प्रज्ञप्त तथा गणधरों के द्वारा सूत्र-रूप में गुम्फित आगम ग्रंथ अंग कहलाते हैं। उन अंग ग्रंथों को आधार बनाकर स्थविरों द्वारा रचे गए आगम अंगबाह्य अथवा उपांग कहलाते हैं
अंगबाह्य के दो प्रकार हैं—आवश्यक और आवश्यक-व्यतिरिक्त। आवश्यक-व्यतिरिक्त के दो प्रकार हैं—कालिक और उत्कालिक। नंदी में कालिक सूत्रों की सूची प्रज्ञप्त है। वहां निरयावलिका, कल्पावतंसिका, पुष्पिका, पुष्पचूलिका और वृष्णिदशा—इन पांचों का समावेश कालिकश्रुत में है तथा ये गणधरकृत न होने से उपांग भी हैं।
प्रस्तुत आगम एक श्रुतस्कन्ध है। इसका प्राचीन नाम उपांग प्रतीत होता है। जंबू स्वामी ने पूछा-उपांगों का क्या अर्थ है?—सुधर्मा स्वामी ने कहा—उपांगों के पांच वर्ग हैं। वर्तमान में इन पांचों के लिए उपांग शब्द प्रचलित नहीं है। वर्तमान में तो उपांग शब्द से बारह अंगबाह्य आगमों का संग्रहण किया जाता है।
नंदी सूत्र में निरयावलिका आदि पांचों ही ग्रंथों का स्वतंत्र आगमग्रंथ के रूप में उल्लेख है, पर वहां इनका उपांग के रूप में उल्लेख नहीं है। ऐसा अनुमान किया गया है—नंदी की रचना के उत्तरकाल में इन पांचों की एक श्रुतस्कन्ध के रूप में व्यवस्था की गयी और उसका नाम रखा गया—उपांग।
वर्ग का अर्थ है—अध्ययन-समूह। निरयावलिका आदि पांचों ही उपांगों में प्रत्येक के अनेक अध्ययन हैं। प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त ‘उवंगाण पंच वग्गा’ पाठ का तात्पर्य यही है।
६. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पंच वग्गा पण्णत्ता, तं जहा—निरयावलियाओ जाव वण्हिदसाओ। पढमस्स णं भंते! वग्गस्स उवंगाणं निरयावलियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कइ अज्झयणा पण्णत्ता?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां पञ्च वर्गा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—निरयावलिका: यावत् वृष्णिदशा:। प्रथमस्य भदन्त! वर्गस्य उपाङ्गानां निरयावलिकानां श्रमणेन भवगता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कति अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि?
६. भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने यदि उपांगों के पांच वर्ग प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—निरयावलिकाएं यावत् वृष्णिदशाएं तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के प्रथम वर्ग की निरयावलिकाओं के कितने अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं?
७. एवं खुल जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पढमस्स वग्गस्स निरयावलियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—
काले सुकाले महाकाले,
कण्हे सुकण्हे तहा महाकण्हे।
वीरकण्हे य बोद्धव्वे,
रामकण्हे तहेव य।।
पिउसेणकण्हे नवमे,
दसमे महासेणकण्हे उ।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां प्रथमस्य वर्गस्य निरयावलिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि तद्यथा—
काल: सुकाल: महाकाल:,
कृष्ण:, सुकृष्ण: तथा महाकृष्ण:।
वीरकृष्णश्च बोद्धव्य:,
रामकृष्ण:, तथैव च।।
पितृसेनकृष्ण: नवम:
दशम: महासेनकृष्णश्च।।
७. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के प्रथम वर्ग की निरयावलिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे— 1. काल 2. सुकाल 3. महाकाल 4. कृष्ण 5. सुकृष्ण 6 महाकृष्ण 7. वीरकृष्ण 8. रामकृष्ण 9. पितृसेनकृष्ण और 10. महासेनकृष्ण।३०
सूत्र ७
30. प्रस्तुत सूत्र में निरयावलिका के दस अध्ययनों के नाम निर्दिष्ट हैं, जैसे—काल, सुकाल, महाकाल आदि। ज्ञातव्य है कि इन सभी अध्ययनों के नाम राजा श्रेणिक के पुत्रों के नाम पर तथा पुत्रों के नाम उनकी माताओं के नाम पर आधारित हैं, जैसे—काली का पुत्र काल, सुकाली का पुत्र सुकाल इत्यादि।
यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि काली, सुकाली आदि दसों ही रानियां संयम ग्रहण कर मोक्षगामिनी बनीं। ‘अंतगडदसाओ’ में इनकी तपस्या आदि का विवरण प्राप्त होता है।
८. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पढमस्स वग्गस्स निरयावलियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स निरयावलियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां प्रथमस्य वर्गस्य निरयावलिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य निरयावलिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
८. भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने यदि उपांगों के प्रथम वर्ग की निरयावलिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने निरयावलिकाओं के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
९. एवं खलु जंबू! तेण कालेणं समएणं तेणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे चंपा नामं नयरी होत्था—रिद्ध-त्थिमिय-समिद्धे। पुण्णभद्दे चेइए।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे चम्पा नाम नगरी बभूव—ॠद्ध-स्तिमित-समृद्धा। पूर्णभद्रं चैत्यम्।
९. इस प्रकार जम्बू! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप३१ में भरतक्षेत्र३२ में चम्पा नाम की नगरी३३ थी। वह ॠद्ध, स्तिमित—स्थिर और समृद्ध थी। वहां पूर्णभद्र नाम का चैत्य३४ था।
सूत्र ९
३१. जंबूद्वीप द्वीप (जंबूद्दीवे दीवे)
जंबूद्वीप समस्त द्वीपों एवं समुद्रों के मध्य में अवस्थित एवं सबसे छोटा है। जंबूवृक्ष, जंबूवन, जंबूवनषण्ड आदि से शोभायमान होने से इस द्वीप का नाम जंबूद्वीप हो गया। इस द्वीप का अधिपति अनादृत नाम का देव है, जो महान् ॠद्धि, महान बल, महान अनुभाव आदि से संपन्न एवं एक पल्योपम की स्थिति वाला है।
जंबूद्वीप का व्यास एक लाख योजन तथा परिधि तीन लाख, सौलह हजार, दो सौ सत्ताईस योजन, तीन कोस, अट्ठाईस धनुष तथा साढ़े तेरह अंगुल से कुछ अधिक है। जंबूद्वीप का संस्थान तैल के अपूप, रथ के चक्र, कमल की कर्णिका तथा प्रतिपूर्ण चन्द्रमा के समान वृत्त है।
३२. भरतक्षेत्र (भारहे वासे)
जंबूद्वीप में दस क्षेत्र हैं। उनमें पहला नाम है—भरत। चुल्ल हिमवान वर्षधर पर्वत के दक्षिण में, दक्षिण लवणसमुद्र के उत्तर में, पूर्वी लवणसमुद्र के पश्चिम में तथा पश्चिम लवणसमुद्र के पूर्व में भरतक्षेत्र है।
यह उत्तर में पर्यंक संस्थान से संस्थित, दक्षिण में धनु:पृष्ठ संस्थान से संस्थित, तीन ओर से लवणसमुद्र से स्पृष्ट होने से तथा गंगा, सिन्धु महानदियों एवं वैताढ्य पर्वत के कारण छह भागों में विभक्त है। इन छह खंडों का स्वामी चक्रवर्ती कहलाता है।
दक्षिण भरत के मध्यवर्ती भाग में अंग, बंग, मगध आदि साढ़े पचीस आर्य देश हैं। भरतक्षेत्र में होने वाले तीर्थंकर, चक्रवर्ती, बलदेव, वासुदेव आदि उत्तमपुरुष यहीं (आर्य देश में) होते हैं।
३३. चंपा नगरी (चंपा नामं नयरी)
‘ठाणं’ में दस राजधानियों का उल्लेख है। उनमें एक नाम चंपा का है। यह उस समय के प्रसिद्ध सोलह जनपदों में अंग जनपद की राजधानी थी। इसकी पहचान भागलपुर (बिहार प्रान्त) के समीप बसे आधुनिक चंपानगर और चंपापुर से की जाती है। प्राचीन काल में चंपा को चंपानगरी, चंपावती, चंपा, चंपापुरी, चंपामालिनी आदि अनेक नामों से जाना जाता था। महाभारत में प्राप्त उल्लेख के अनुसार पहले यह नगर मालिनी के नाम से प्रसिद्ध था किन्तु बाद में लोमपाद के प्रपौत्र महाराज चम्प ने इसका नाम परिवर्तित कर चंपा रखा।
एक मान्यता यह भी है कि चंपकवृक्षों की सुंदरता से आकृष्ट होकर महाराज कूणिक ने अपने पिता की मृत्यु के बाद चंपानगरी को अपनी राजधानी बनाया था।
प्रस्तुत सूत्र में भी यह स्पष्ट उल्लेख है—‘अपने पिता राजा श्रेणिक की मृत्यु के पश्चात् मनोमानसिक दु:ख से अभिभूत हो राजा कूणिक ने अपने अन्त:पुर और उपकरणों के साथ राजगृह से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर जहां चंपानगरी थी वहीं आ गया।
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी चंपा का विशेष महत्त्व रहा है। बारहवें तीर्थंकर वासुपूज्य के जन्म, दीक्षा आदि पांचों ही कल्याणक चंपा नगरी में हुए। धन-धान्य आदि से भी यह नगरी उस समय बहुत समृद्ध मानी जाती थी।
३४. पूर्णभद्र चैत्य (पुण्णभद्दे चेइए)
चंपा नगरी के उत्तरपूर्व भाग अर्थात् ईशान कोण में पूर्णभद्र नाम का चैत्य-व्यन्तरायतन था। विस्तृत वर्णन हेतु द्रष्टव्य ‘ओवाइयं’ सू. २ से ७
१०. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए कूणिए नामं राया होत्था—महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे।।
तत्र चम्पाया: नगर्या: श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: कूणिक: नाम राजा बभूव। महा-हिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।
१०. उस चम्पा नगरी में राजा श्रेणिक का३५ पुत्र, रानी चेलना का३६ आत्मज कूणिक नाम का राजा३७ था। वह महाहिमवान् महान मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान श्रेष्ठ३८ था।
सूत्र १०.
३५. राजा श्रेणिक का (सेणियस्स रण्णो)
मगध के सम्राट् प्रसेनजित और उनकी रानी धारिणी के ज्येष्ठ पुत्र का नाम था—श्रेणिक। वह मगध साम्राज्य का अधिपति, शूरवीर, धीर, शत्रुमानमर्दक, महाबली और पुरुषसिंह था। विभिन्न परम्पराओं में श्रेणिक के भिन्न-भिन्न नाम मिलते हैं। जैन परम्परा में उसके दो नाम प्रचलित हैं—1. श्रेणिक और 2. भंभासार। कहीं कहीं भंभासार विशेषण के रूप में भी प्रयुक्त है। जैन आगमों में श्रेणिक की नंदा, चेलना, धारिणी, काली, सुकाली आदि अनेक रानियों के नाम उपलब्ध होते हैं। इसी प्रकार अणुत्तरोववाइयं, दसाओ एवं निरयावलियाओ में अभयकुमार, नंदीषेण, कूणिक, काल, सुकाल आदि अनेक पुत्रों का उल्लेख मिलता है। ‘नायाधम्मकहाओ’ में राजा श्रेणिक की पत्नी धारिणी से उत्पन्न मेघकुमार का जीवन विस्तार से निरूपित है। ज्ञातव्य है कि राजा श्रेणिक की अनेक रानियां, पुत्र और पौत्र भगवान महावीर के शासन में प्रव्रजित हुए। आचार्य हेमचन्द्र के अनुसार श्रेणिक का पिता राजा प्रसेनजित भगवान पार्श्व की परंपरा का अनुयायी था। वह सम्यग्दृष्टि और अणुव्रतधारी श्रावक था। इस दृष्टि से कहा जा सकता है कि श्रेणिक जन्मना जैन था लेकिन बाद में निर्वासन के दौरान वह बौद्ध धर्मावलम्बी बन गया।
भगवान महावीर ने कैवल्य प्राप्त होने के बाद तीर्थ की स्थापना की। उसके बाद जब वे प्रथम बार राजगृह नगर में पधारे तो श्रेणिक एवं चेलना ने प्रभु के दर्शन किए और उस प्रथम दर्शन में ही श्रेणिक सम्यक्त्वधारी उपासक बन गया। अनाथी मुनि के सम्पर्क से वह पुन: जैन धर्म के प्रति अनुरक्त बना। धीरे-धीरे राजा श्रेणिक की धर्म में आस्था घनीभूत हो गयी। कहा जाता है कि स्वयं इन्द्र ने देवसभा में राजा श्रेणिक की भगवान के प्रति निश्चल भक्ति की प्रशंसा की।
उल्लेखनीय है कि भगवान महावीर के तीर्थकाल में नौ व्यक्तियों ने तीर्थंकरनामगोत्र कर्म प्रकृति का बंध किया। उनमें पहला नाम राजा श्रेणिक का है।आगामी उत्सर्पिणी में श्रेणिक का जीव महापद्म नाम का पहला तीर्थंकर होगा। उसका जीवनवृत्त ‘ठाणं’ में विस्तार से निरूपित है।
३६. चेलना (चेल्लणाए)
वैशाली गणराज्य के अधिपति महाराज चेटक की सात पुत्रियों में सबसे छोटी पुत्री चेलना थी। चेटक की छठी पुत्री सुज्येष्ठा के रूप पर मुग्ध हो श्रेणिक ने उसकी याचना की लेकिन चेटक ने इसे स्वीकार नहीं किया। ज्ञातव्य है कि उस समय तक श्रेणिक बौद्धधर्म में आस्था रखता था जबकि चेटक का यह संकल्प था कि मैं अपनी पुत्रियां जैनधर्मावलम्बी को ही दूंगा। चेटक का निषेधात्मक उत्तर सुन श्रेणिक निराश हो गया। उस समय अभयकुमार ने अपने बुद्धिबल से सारा कार्य संपादित किया। वह व्यापारी बनकर वैशाली गया और दासियों के माध्यम से सुज्येष्ठा के मन में श्रेणिक के प्रति आकर्षण पैदा किया। राजगृह से सुज्येष्ठा के महलों तक सुरंग तैयार करवाई और सुज्येष्ठा को समय का संकेत दे दिया।
सुज्येष्ठा निश्चित समय पर चेलना के साथ सुरंगद्वार पर पहुंची। अचानक सुज्येष्ठा को याद आया कि वह अपनी आभरणमंजूषा तो लाना ही भूल गई। वह उसे लाने पुन: महलों में गई। इधर उसी समय राजा श्रेणिक सुरंगद्वार पर पहुंचा और चेलना को अपने साथ लेकर महलों में आ गया। सुज्येष्ठा वापिस आयी तब तक श्रेणिक और चेलना दोनों वहां से जा चुके थे। राजगृह पहुंचने के बाद श्रेणिक ने चेलना के साथ पाणिग्रहण कर उसे अपनी पट्टरानी बना दिया।
चेलना धर्मनिष्ठ एवं पतिव्रता नारी थी। एक बार स्वयं भगवान महावीर ने उसके शीलव्रत की प्रशंसा की थी। कहा जाता है राजा श्रेणिक को जैनधर्म के प्रति आस्थाशील बनाने में भी चेलना का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
३७. कूणिक नाम का राजा (कूणिए नामं राया)
जैन साहित्य में सम्राट् श्रेणिक के अनेक पुत्रों का उल्लेख प्राप्त होता है। उन सबमें राजा श्रेणिक का उत्तराधिकारी राजा कूणिक था।
कूणिक का जीवन प्रारंभ से अन्त तक विचित्र एवं घटनाबहुल रहा। वह मां के गर्भ में आया तो उसकी माता रानी चेलना को अपने पति राजा श्रेणिक के उदर के मांस को खाने का दोहद उत्पन्न हुआ।
कूणिक ने अपने पिता राजा श्रेणिक को कारागृह में बंदी बनाया, उसे अनेक प्रकार की यातनाएं दीं और अन्त में श्रेणिक की मृत्यु का निमित्त भी वही बना। उसने वैशाली पर आक्रमण किया और चमरेन्द्र एवं सौधर्मेन्द्र की सहायता से विजय प्राप्त की। युद्ध में भयंकर नरसंहार हुआ। कालान्तर में उसने स्वर्ग सी वैशाली को तहस-नहस कर डाला।
जीवन के सन्ध्याकाल में उसने अपने आपको तेरहवां चक्रवर्ती सिद्ध करने का प्रयत्न किया। उसका प्रयत्न निष्फल रहा। उसने अपने कृत्रिम दण्डरत्न से ज्योंही गुफा के द्वार पर प्रहार किया, सहसा अग्नि की ज्वाला निकली। उसी ज्वाला में भस्म होकर कूणिक छठी नरक में उत्पन्न हुआ।
भगवई, निरयावलियाओ, ओवाइयं आदि आगमों में तथा आवश्यकचूर्णि, आवश्यकवृत्ति, त्रिषष्टिशलाकापुरुष आदि व्याख्या ग्रंथों में राजा कूणिक का जीवन एवं जीवन से जुड़े घटनाप्रसंग प्राप्त होते हैं। विस्तार हेतु द्रष्टव्य—परिशिष्ट 5
३८. महाहिमवान्.....महेन्द्र पर्वत की भांति श्रेष्ठ (महया-हिमवंत.....महिंदसारे)
प्रस्तुत सूत्र में महाहिमवान्, मलय आदि पर्वत चतुष्टयी के द्वारा राजा कूणिक की श्रेष्ठता को उजागर किया गया है।
१. हिमवान्—हिमवान के दो अर्थ मिलते हैं—1. वर्षधर पर्वत और 2. हिमालय। ‘ठाणं’ में हिमवान आदि छह वर्षधर पर्वतों का उल्लेख है। ये भरत, हैमवत आदि क्षेत्रों को एक दूसरे से विभक्त करते हैं, उनकी मर्यादा (सीमा) का निर्धारण करते हैं।
हिमवान का दूसरा अर्थ है—हिमालय। ‘हिमालय’ एक पर्वततंत्र है, जो भारतीय उपमहाद्वीप को मध्य एशिया और तिब्बत से अलग करता है। हिमालय पांच देशों की सीमाओं में फैला हुआ है—1. पाकिस्तान 2. भारत 3. नेपाल 4. भूटान और 5. चीन। संसार की अधिकांश ऊंची पर्वत-चोटियां हिमालय में स्थित हैं। विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट हिमालय का ही एक शिखर है।
वर्तमान में हिमालय का केवल पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं, प्राकृतिक, आर्थिक, पर्यावरणीय और सामरिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है।
२. मलय—भारत के दक्षिण प्रान्त में स्थित एक पर्वत शृंखला। कहा जाता है मलय पर्वत पर चंदन के वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं और वे श्रेष्ठ भी होते हैं
३. मंदर—मंदर पर्वत को मेरुपर्वत भी कहा जाता है। लोक के मध्य में अवस्थित एक लाख योजन परिमाण वाला यह पर्वत पृथ्वी-तल से एक हजार योजन नीचे तथा निन्यानवे हजार योजन ऊपर है। मेरु पर्वत के सौ योजन का भाग अधोलोक में, अट्ठारह सौ योजन का भाग तिर्यक्लोक में और शेष अट्ठानवे हजार एक सौ योजन जितना भाग ऊर्ध्वलोक में है। इस प्रकार यह पर्वत लोक के तीनों भागों का स्पर्श करता है। दिशाओं का प्रारंभ इसी पर्वत के रुचक प्रदेशों से होता है। ‘णायाधम्मकहाओ’ में मेरु को दिव्य औषधियों की प्रभा से प्रभासित, सर्व-ॠतुओं में होने वाली कुसुमसंपदा से शोभायमान तथा उनसे उठने वाली प्रकृष्ट गंध से अभिराम पर्वतश्रेष्ठ कहा गया है।
४. महेन्द्र—वृत्तिकार के अनुसार ‘महेन्द्र’ पद देवराज इन्द्र का वाचक है लेकिन यहां तीन पर्वतों के साथ ‘इन्द्र’ का निर्देश संगत नहीं लगता। शब्दकोश में महेन्द्र का एक अर्थ ‘पर्वत विशेष’ भी किया गया है। यहां वही संगत प्रतीत होता है।
यहां ‘महयाहिमवंत.....सारे’—इस समास-पद में एक शब्द है—महया और दूसरा है—महंत। दोनों ही शब्दों का अर्थ ‘महान्’ है। प्रश्न होता है कि एक बार ‘महया’ शब्द के बाद दूसरी बार ‘महंत’ पद की क्या अपेक्षा हो सकती है? एक ‘महया’ पद से ही सारे पर्वतों का वैशिष्ट्य बताया जा सकता था। इससे यह कल्पना असमीचीन नहीं लगती कि ‘महंत’ भी किसी पर्वत विशेष का ही नाम रहा हो। दूसरी बात यह है कि यदि ‘महंत’ मलय का विशेषण है, ऐसा माना जाए तो ‘मंदर’ और महेन्द्र के आगे विशेषण क्यों नहीं?
११. तस्स णं कूणियस्स रण्णो पउमावई नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणी विहरइ।।
तस्य कूणिकस्य राज्ञ: पद्मावती नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् मानुष्यकान् कामभोगान् प्रत्यनुभवन्ती विहरति।
११. उस कूणिक राजा के पद्मावती नाम की देवी थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् मानुषिक कामभोगों का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण कर रही थी।
कालीए चिंता-पदं
१२. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो भज्जा कूणियस्स रण्णो चुल्लमाउया काली नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव सुरूवा।।
काल्या: चिन्ता-पदम्
तत्र चम्पायां नगर्यां श्रेणिकस्य राज्ञ: भार्या कूणिकस्य राज्ञ: ‘चुल्ल’ मातृका काली नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् सुरूपा।
काली का चिन्ता-पद
१२. उस चम्पा नगरी में राजा श्रेणिक की भार्या, राजा कूणिक की चुल्लमाता (छोटी माता) काली नाम की देवी थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् सुरूप थी।
१३. तीसे णं कालीए देवीए पुत्ते काले नामं कुमारे होत्था—सूमालपाणिपाए जाव सुरूवे।
तस्या: काल्या: देव्या: पुत्र: काल: नाम कुमार: बभूव—सुकुमारपाणिपाद: यावत् सुरूप:।
१३. उस काली देवी के काल नाम का पुत्र था। वह सुकुमार हाथ-पैर वाला यावत् सुरूप था।
१४. तए णं से काले कुमारे अण्णया कयाइ तिहिं दंतिसहस्सेहिं तिहिं आससहस्सेहिं तिहिं रहसहस्सेहिं तिहिं मणुयकोडीहिं गरुलव्वूहे एक्कारसमेणं खंडेणं कूणिएणं रण्णा सद्धिं रहमुसलं संगामं ओयाए।
तत: स: काल: कुमार: अन्यदा कदाचिद् त्रिभि: दन्तिसहस्रै: त्रिभि: अश्वसहस्रै: त्रिभि: रथसहस्रै: त्रिभि: मनुजकोटिभि: गरुडव्यूहे एकादशमेन खण्डेन कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं रथमुसलं सङ्ग्रामम् उपयात:।
१४. तदनन्तर किसी समय वह कालकुमार तीन हजार हाथियों, तीन हजार अश्वों, तीन हजार रथों और तीन करोड़ मनुष्यों (सैनिकों) के साथ गरुड़व्यूह में३९ ग्यारहवें खंड (हिस्से) के स्वामी राजा कूणिक के साथ४० रथमूसल संग्राम४१ में प्रवृत्त हुआ।
सूत्र १४
३९. गरुड़व्यूह (गरुलव्वूहे)
‘गरुड़’ पद पक्षी विशेष का वाचक है। इसकी गर्दन लंबी एवं बीच का भाग चौड़ा होता है।
व्यूह का अर्थ है—सेना की रचना अथवा मोर्चाबन्दी। गरुड़व्यूह का तात्पर्य है—वह सैन्य रचना जिसमें सेना का मध्यभाग चौड़ा तथा आगे-पीछे का भाग पतला हो। शब्दकोश में व्यूह के अनेक प्रकारों का उल्लेख है, जैसे—दंडव्यूह, मंडलव्यूह, चक्रव्यूह, शकटव्यूह, गरुड़व्यूह, मकरव्यूह आदि।
व्यूह के भेद-प्रभेदों का तथा शत्रु के किस व्यूह का किस व्यूह से भेदन करना चाहिए—इसका कौटिलीय अर्थशास्त्र में विस्तार से निरूपण है। मनुस्मृति की टीका में भी व्यूह के विषय में विस्तृत विवेचन है।
प्रस्तुत सूत्र में राजा कूणिक और राजा चेटक के मध्य होने वाले युद्ध का वर्णन है। कूणिक की सेना की अवस्थिति गरुड़व्यूह में थी और चेटक की सेना की अवस्थिति शकटव्यूह में। ज्ञातव्य है कि सूत्रकार ने गरुड़व्यूह और शकटव्यूह का उल्लेख किया है। वृत्तिकार ने शकटव्यूह के स्थान पर सागरव्यूह का निर्देश किया है।
४०. ग्यारहवें खंड के स्वामी कूणिक के साथ (एक्कारस.... कूणिएणं)
राजा श्रेणिक की मृत्यु के बाद कूणिक चंपा नगरी में चला गया। वहां जाकर उसने अपने काल, सुकाल आदि दसों भाइयों को बुलाया तथा सम्पूर्ण राज्य को ग्यारह भागों में विभक्त कर दसों भाइयों को एक-एक विभाग दे दिया और एक विभाग अपने लिए रख लिया। इसीलिए यहां कूणिक को ग्यारहवें खंड का स्वामी कहा गया है।
४१. रथमूसल संग्राम (रहमुसलं संगामं)
वैशाली गणतंत्र के प्रमुख महाराज चेटक और महाराज कूणिक के मध्य इतिहासप्रसिद्ध युद्ध हुआ। उसमें भीषण नरसंहार हुआ।
प्रस्तुत सूत्र में रथमूसल संग्राम का उल्लेख मात्र है, विवरण नहीं है। रथमूसल संग्राम का स्वरूप क्या था? उससे भीषण संहार कैसे हुआ? इसका वर्णन ‘भगवई’ में मिलता है। युद्ध की पृष्ठभूमि क्या थी? इसका विवेचन प्रस्तुत सूत्र में है। ‘भगवई’ में उसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं होती।
चेटक और कूणिक दोनों की सेनाएं आमने-सामने थीं। चेटक के अमोघ बाण से एक-एक कर काल, सुकाल, महाकाल आदि दसों भाई मृत्यु को प्राप्त हो गए।कूणिक चिंतित हो उठा। उसने मित्र देव की आराधना की। उसकी आराधना से प्रसन्न होकर चमरेन्द्र और शक्रेन्द्र—दोनों उपस्थित हुए। यहां उल्लेखनीय है कि शक्र कूणिक का पूर्वसांगतिक तथा चमरेन्द्र कूणिक का पर्यायसांगतिक था।कूणिक ने जब चेटक पर प्रहार की बात कही तो शक्र बोला—चेटक श्रावक है, अत: मैं उस पर प्रहार नहीं करूंगा, पर तुम्हारी रक्षा अवश्य करूंगा। उसने कूणिक की रक्षा हेतु वज्र सदृश अभेद्य कवच का निर्माण किया। चमरेन्द्र ने दो संग्रामों की विकुर्वणा की—१. रथमूसल संग्राम और २. महाशिलाकंटक संग्राम।
यहां ज्ञातव्य है कि प्रस्तुत सूत्र में महाशिलाकंटक संग्राम का उल्लेख नहीं है। वृत्तिकार ने उसका उल्लेख किया है।
महाशिलाकंटक संग्राम का अर्थ है—‘ऐसा संग्राम जहां मौजूद अश्व, हाथी, यौद्धा अथवा सारथि पर यदि तृण, काष्ठ, पत्र अथवा एक कंकर का भी प्रहार किया जाता है तो वे ऐसा अनुभव करते हैं मानों उन पर महाशिला से प्रहार किया जा रहा है।’
उस महाशिलाकंटक संग्राम में ८४ लाख मनुष्य मृत्यु को प्राप्त हुए।
इसी प्रकार रथमूसल संग्राम भी महाविनाशकारी था। उसका जो स्वरूप प्राप्त होता है, वह इस प्रकार है—‘एक रथ, जिसमें घोड़े जुते हुए नहीं थे, कोई भी सारथि उसका संचालन नहीं कर रहा था तथा उसमें कोई यौद्धा भी अवस्थित नहीं था। उस रथ में सिर्फ एक मूसल रखा हुआ था। वह मूसल युक्त रथ यौद्धाओं का क्षय, वध और प्रमर्दन करता हुआ, यौद्धाओं के लिए प्रलयपात बनकर युद्धभूमि में रक्त का कीचड़ फैलाता हुआ चारों तरफ दौड़ रहा था।’
उस रथमूसल संग्राम में ९६ लाख मनुष्य मृत्यु को प्राप्त हुए।
इस संख्या के संदर्भ में भगवती भाष्य में जो मन्तव्य प्रस्तुत किया गया है, वह भी ज्ञातव्य है। भाष्यकार आचार्य महाप्रज्ञ लिखते हैं—‘मगध और वैशाली प्रदेश में इतनी बड़ी सेना का समावेश कैसे हुआ, यह भी एक विमर्शनीय प्रश्न है। तत्कालीन आबादी और प्रदेश की छोटी सीमा—दोनों दृष्टियों से यह संख्या विस्मयकारक है। हो सकता है संख्या के संकेत किसी भिन्न गणना-पद्धति से संबद्ध हों।
१५.तए णं तीसे कालीए देवीए अण्णया कयाइ कुडुंबजागरियं जागरमाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु ममं पुत्ते काले कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं तिहिं आससहस्सेहिं तिहिं रहसहस्सेहिं तिहिं मणुयकोडीहिं गरुलव्वूहे एक्कारसमेणं खंडेणं कूणिएणं रण्णा सद्धिं रहमुसलं संगामं ओयाए—से मण्णे किं जइस्सइ? नो जइस्सइ? जीविस्सइ? नो जीविस्सइ? पराजिणिस्सइ? नो पराजिणिस्सइ? कालं णं कुमारं अहं जीवमाणं पासिज्जा? ओहयमणसंकप्पा करयल-पल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया ओमंथियवयणनयणकमला दीणविवण्णवयणा झियाइ।
तत: तस्या: काल्या: देव्या: अन्यदा कदाचित् कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु मम पुत्र: काल: कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: त्रिभि: अश्वसहस्रै: त्रिभि: रथसहस्रै: त्रिभि: मनुजकोटिभि: गरुडव्यूहे एकादशमेन खण्डेन कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं रथमुसलं सङ्ग्रामम् उपयात:—स: मन्ये किं जेष्यति? नो जेष्यति? जीविष्यति? नो जीविष्यति? पराजेष्यते? नो पराजेष्यते? कालं कुमारम् अहं जीवन्तं द्रक्ष्यामि? उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता ‘ओमंथिय’ वदननयनकमला दीनविवर्णवदना ध्यायति।
१५. तदनन्तर किसी समय कुटुम्बजागरिका४२ से जागरण करते हुए उस काली देवी के यह इस प्रकार का आंतरिक४३, चिन्तित४४, अभिलषित४५, मनोगत४६ संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मेरा पुत्र कालकुमार तीन हजार हाथियों, तीन हजार अश्वों, तीन हजार रथों और तीन करोड़ मनुष्यों के साथ गरुड़व्यूह में ग्यारहवें खंड के स्वामी राजा कूणिक के साथ रथमूसल संग्राम में प्रवृत्त हुआ है। मैं क्या मानूं? क्या वह विजय प्राप्त करेगा? अथवा नहीं करेगा? वह जीवित रहेगा अथवा नहीं रहेगा? (शत्रु को) पराजित करेगा अथवा नहीं करेगा? क्या मैं कालकुमार को जीवित देख सकूंगी? उपहतमन:संकल्प वाली४७, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई४८ उस काली देवी का मुख और नयनकमल नीचे की ओर झुक गए।४९ उसका मुख दीन एवं कान्तिशून्य हो गया५० और वह चिन्तामग्न हो गयी।
सूत्र १५
४२. कुटुम्बजागरिका (कुडुंबजागरियं)
कुटुम्ब से संबंधित अथवा अपने कर्तव्य की चिन्ता के कारण होने वाला जागरण।
४३. आन्तरिक (अज्झत्थिए)
‘अज्झत्थिय’ का संस्कृत रूप है—आध्यात्मिक। इसका अर्थ है आन्तरिक अथवा आत्मा या मन में होने वाला।
४४. चिन्तित (चिंतिए)
चिंतित का अर्थ है—विचारित, जिसके बारे में विचार किया जाए। यह स्मृत्यात्मक होता है।
४५. अभिलषित (पत्थिए)
प्रार्थित के अनेक अर्थ हैं—जिसकी प्रार्थना की गयी हो, याचना की गयी हो, जिसकी तलाश हो। यहां प्रार्थित शब्द कुछ पाने की ‘अभिलाषा’ का सूचक है।
४६. मनोगत (मणोगए)
‘मनोगत’ शब्द से उस विचार या भावना की ओर इंगित किया गया है, जो मन में ही रहता है, जिसे बाहर प्रकाशित नहीं किया जा सकता।
४७. उपहतमन:संकल्पवाली (ओहयमणसंकप्पा)
मन की वह अवस्था, जिसमें उचित और अनुचित का विवेक समाप्त हो जाता है।
४८. आर्त्तध्यानोपगत (अट्टज्झाणोवगया)
आर्त्तध्यान का अर्थ है—प्रिय के वियोग और अप्रिय के संयोग के कारण होने वाला संक्लेशपूर्ण चिंतन। यहां काली देवी के आर्त्तध्यान का कारण अपने प्रिय पुत्र कालकुमार के वियोग की आशंका है।
४९. झुका हुआ (ओमंथिय)
‘ओमंथिय’देशी शब्द है। इसका अर्थ है—अधोमुख किया हुआ, झुकाया हुआ।
५०. दीन एवं विवर्ण वदन वाली (दीनविवण्णवयणा)
‘दीन’ का अर्थ है—दु:खी अथवा दयनीय दशा को प्राप्त। वृत्तिकार के अनुसार ‘दीनविवर्णवदना’ का तात्पर्य है—दीन व्यक्ति की तरह कान्तिहीन मुख वाला।‘भगवई’ में—‘दीनविमणवयणा’ पाठ है, जिसका अर्थ है—दीन और विमनस्क (उदास, खिन्न) मुख वाला। वृत्ति में इसका अर्थ दीन और विमनस्क के जैसे मुख वाला किया गया है
भगवओ महावीरस्स समवसरण-पदं
१६. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसरिए। परिसा निग्गया॥
भगवत: महावीरस्य समवसरण-पदम्
तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: समवसृत:। परिषद् निर्गता।
भगवान महावीर का समवसरण-पद
१६. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
१७. तए णं तीसे कालीए देवीए इमीसे कहाए लद्धट्ठाए समाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए जाव समुप्पज्जित्था—एवं खलु समणे भगवं महावीरे पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे इहमागते जाव विहरइ, तं महाफलं खलु तहारूवाणं अरहंताणं भगवंताणं णामगोयस्स वि सवणयाए, किमंग पुण अभिगमण-वंदण-णमंसण-पडिपुच्छण-पज्जुवासणयाए? एगस्स वि आरियस्स धम्मियस्स सुवयणस्स सवणयाए, किमंग पुण विउलस्स अट्ठस्स गहणयाए? तं गच्छामि णं समणं भगवं महावीरं वंदामि णमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि। इमं च णं एयारूवं वागरणं पुच्छिस्सामित्तिकट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! धम्मियं जाणप्पवरं जुत्तमेव उवट्ठवेह, उवट्ठवेत्ता एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह।
तत: तस्या: काल्या: देव्या: अनया कथया लब्धार्थाया: सत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: यावत् समुदपादि—एवं खलु श्रमण: भगवान् महावीर: पूर्वानुपूर्व्या चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: इह आगत: यावत् विहरति, तत् महाफलं खलु तथारूपाणाम् अर्हतां भगवतां नामगोत्रस्य अपि श्रवणस्य, किमङ्ग पुन: अभिगमन-वन्दन-नमस्यन-प्रतिप्रच्छन-पर्युपासनाया:? एकस्य अपि आर्यस्य धार्मिकस्य सुवचनस्य श्रवणस्य, किमङ्ग पुन: विपुलस्य अर्थस्य ग्रहणस्य? तद् गच्छामि श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दे नमस्यामि सत्करोमि सम्मानयामि कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपासे। इदं च एतद्रूपं व्याकरणं प्रक्ष्यामि इति कृत्वा एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव देवानुप्रिया:! धार्मिकं यानप्रवरं युक्तमेव उपस्थापयत, उपस्थाप्य एताम् आज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयत।
१७. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर उस काली देवी के यह इस प्रकार का आन्तरिक यावत् (संकल्प) उत्पन्न हुआ—इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर क्रमानुसार विचरण करते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए यहां आए हैं यावत् विहरण कर रहे हैं। उन तथारूप अर्हत-भगवन्तों के नाम-गोत्र५१ का श्रवण भी महान् फलदायक है, अभिगमन, वन्दन, नमस्कार, प्रतिपृच्छा और पर्युपासना५२ का तो कहना ही क्या? एक श्रेष्ठ धार्मिक सुवचन का श्रवण भी महान फलदायक है, विपुल अर्थ के ग्रहण का तो कहना ही क्या? इसलिए मैं जाऊं, श्रमण भगवान महावीर को वंदना करूं, नमस्कार करूं, उनका सत्कार करूं, सम्मान करूं। भगवान कल्याणकारी हैं, मंगल हैं, देव हैं, चैत्य (सुप्रशस्त चित्त वाले) हैं। मैं उनकी पर्युपासना करूं। मैं उनको इस सारे व्याकरण—वृत्तान्त५३ के बारे में पूछूंगी—यह सोचकर उसने संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर कौटुम्बिक पुरुषों५४ को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! शीघ्र ही प्रवर धार्मिक यान५५ को जोतकर (तैयार कर) उपस्थित करो, उपस्थित कर इस आज्ञा को प्रत्यर्पित करो।
सूत्र १७
५१. नाम और गोत्र का (णामगोयस्स)
वह शब्द जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु या समूह का बोध हो, नाम कहलाता है। नाम को संज्ञा भी कहा जाता है।
गोत्र का एक अर्थ है—कुल अथवा वंश। कहीं-कहीं नाम और गोत्र को पर्यायवाची भी माना गया है।
प्रस्तुत सूत्र की वृत्ति में यादृच्छिक अभिधान को नाम और गुणनिष्पन्न अभिधान को गोत्र कहा गया है।
५२. अभिगमन....पर्युपासना (अभिगमण....पज्जुवासणयाए)
प्रस्तुत सूत्र में अभिगमन से पर्युपासना तक पांच शब्द प्रयुक्त हैं। इनके द्वारा पूज्य व्यक्तियों के प्रति समाचरणीय विधि का प्रज्ञापन किया गया है। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१. अभिगमन—सामने जाना अथवा निकट जाना।
२. वंदन—स्तुति करना, गुणोत्कीर्तन करना।
३. नमस्यन—नमस्कार। ‘नम:’ उच्चारण के साथ किया जाने वाला प्रणाम नमस्कार कहलाता है।
४. प्रतिप्रच्छन—शारीरिक अथवा मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित पृच्छा (प्रश्न) करना प्रतिप्रच्छना है।
५. पर्युपासना—सेवा करना, पास में बैठकर उपासना करना।
५३. व्याकरण (वागरणं)
व्याकरण का अर्थ है—विश्लेषण, प्रज्ञापन। ‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में प्रश्न के अनन्तर दिए जाने वाले उत्तर को व्याकरण कहा गया है।
काली के मन में विचार उत्पन्न हुआ—मैं भगवान के पास जाऊं और अपने प्रश्न का उत्तर प्राप्त करूं।
५४. कौटुंबिक पुरुष (कोडुंबियपुरिसा)
प्राचीन काल में कौटुम्बिकपुरुष का सम्मानपूर्ण स्थान था। ‘ठाणं’ की वृत्ति में परिवार के मुखिया को अथवा अनेक कुटुम्बों के स्वामी को कौटुम्बिक पुरुष कहा गया है। ‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति के अनुसार कौटुम्बिक पुरुष का अर्थ है—आदेश को क्रियान्वित करने वाला।
५५. प्रवर धार्मिक यान (धम्मियं जाणप्पवरं)
यान का अर्थ है—रथ आदि वाहन। यहां यान के साथ धार्मिक विशेषण प्रयुक्त है। इसका तात्पर्य है—धार्मिक कार्यों में प्रयुज्यमान वाहन। प्राचीन समय में धार्मिक स्थानों अथवा धार्मिक उत्सवों में जाने के लिए विशिष्ट लोग विशेष यान-वाहनों का प्रयोग करते थे। वह यान कैसा होता? उसमें जोते जाने वाले बैल कैसे होते? और उनकी साज-सज्जा कैसी होती? इसका वर्णन भगवई, नायाधम्मकहाओ, उवासगदसाओ आदि अनेक आगमों में प्राप्त होता है।
शब्द-विमर्श
लद्धट्ठाए—संवाद प्राप्त करने पर।
किमंग पुण—कहना ही क्या? यहां ‘अंग’ पद आमंत्रण का वाचक है।
चेइयं—सुप्रशस्त चित्त वाले।
आणत्तियं—आज्ञा, किसी उच्च अधिकारी के द्वारा प्राप्त वह आदेश, जो किसी व्यवस्था आदि के संबंध में हो तथा जिसका अनुपालन आवश्यक हो।
१८. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति।
तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: ताम् आज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयन्ति।
१८. तदनन्तर उन कौटुम्बिक-पुरुषों ने उस आज्ञा को प्रत्यर्पित किया।
१९. तए णं सा काली देवी ण्हाया कयबलिकम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता सुद्धप्पावेसाइं मंगलाइं वत्थाइं पवर परिहिया अप्पमहग्घाभरणालंकियसरीरा बहूहिं खुज्जाहिं जाव महत्तरगवंदपरिक्खित्ता अंतेउराओ निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जेणेव धम्मिए जाणप्पवरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता धम्मियं जाणप्पवरं दुरुहइ, दुरुहित्ता नियगपरियालसंपरिवुडा चंपं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव पुण्णभद्दे चेइए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता छत्तादीए तित्थयरातिसए पासइ, पासित्ता धम्मियं जाणप्पवरं ठवेइ, ठवेत्ता धम्मियाओ जाणप्पवराओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता बहूहिं खुज्जाहिं जाव महत्तरगवंद-परिक्खित्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता ठिया चेव सपरिवारा सुस्सूसमाणी नमंसमाणी अभिमुहा विणएणं पंजलिउडा पज्जुवासइ।
तत: सा काली देवी स्नाता कृतबलिकर्मा कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्चित्ता शुद्धप्रवेश्यानि मंगलानि वस्त्राणि प्रवरपरिहिता अल्पमहार्घ्याभरणालंकृतशरीरा बहुभि: कुब्जाभि: यावत् महत्तरकवृन्दपरिक्षिप्ता अन्त:पुराद् निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला यत्रैव धार्मिकं यानप्रवरं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य धार्मिकं यानप्रवरम् आरोहति, आरुह्य निजकपरिवारसम्परिवृता चम्पाया: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव पूर्णभद्रं चैत्यं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य छत्रादीन् तीर्थकरातिशयान् पश्यति, दृष्ट्वा धार्मिकं यानप्रवरं स्थापयति, स्थापयित्वा धार्मिकात् यानप्रवरात् प्रत्यवरोहति, प्रत्यवरुह्य बहुभि: कुब्जाभि: यावत् महत्तरकवृन्दपरिक्षिप्ता यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रमणं भगवन्तं महावीरं त्रि: आदक्षिणं प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा स्थिता चैव सपरिवारा सुश्रूषमाणा नमस्यन्ती अभिमुखा विनयेन कृतप्राञ्जलि: पर्युपास्ते।
१९. तदनन्तर उस काली देवी ने स्नान कर, बलिकर्म कर५६, कौतुक५७, मंगल५८ और प्रायश्चित्त५९ कर शुद्धप्रवेश्य-पवित्र स्थान में प्रवेश-योग्य६० मांगलिक वस्त्रों को अच्छे ढंग से पहना। अल्प-महार्घ्य—अल्पभार वाले बहुमूल्य६१ आभूषणों से शरीर को अलंकृत किया। बहुत सी कुब्जाओं६२ यावत् महत्तरवृन्द६३ से परिवृत होकर अन्त:पुर से निर्गमन किया। निर्गमन कर वह जहां बाहरी उपस्थानशाला६४ थी, जहां प्रवर धार्मिक यान था वहीं आयी, आकर प्रवर धार्मिक यान पर आरूढ़ हुई, आरूढ़ होकर अपने परिवार से संपरिवृत होकर उसने चंपा नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन किया, निर्गमन कर वह जहां पूर्णभद्र चैत्य था वहीं आयी, आकर उसने तीर्थंकरों के छत्र आदि अतिशयों६५ को देखा, देखकर प्रवर धार्मिक यान को स्थापित किया, स्थापित कर वह प्रवर धार्मिक यान से नीचे उतरी, उतरकर बहुत सी कुब्जाओं यावत् महत्तरवृन्द से परिक्षिप्त होकर जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं आयी, आकर उसने श्रमण भगवान महावीर को आदक्षिण—दांयी ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा६६ की, प्रदक्षिणा कर वंदना की, नमस्कार किया, वंदना कर, नमस्कार कर वह वहीं स्थित होकर परिवार सहित शुश्रूषा और नमस्कार करते हुए अभिमुख होकर विनयपूर्वक बद्धांजलि पर्युपासना करने लगी।
सूत्र १९
५६. बलिकर्म कर (कयबलिकम्मा)
बलिकर्म का अर्थ है—पूजा, नैवेद्य। वृत्तिकार के अनुसार इसका अर्थ कुलदेवता की पूजा है तथा यह स्नान के अनन्तर की जाने वाली क्रिया है।
‘नायाधम्मकहाओ’ में भद्रा सार्थवाही के लिए पुष्करणी में स्नान के तत्काल बाद बलिकर्म करने का उल्लेख है। प्रश्न होता है कि वहां कुलदेवता की पूजा कैसे होगी? अत: यहां बलिकर्म से जलांजलि अर्थात् पितरों की तृप्ति के लिए किया जाने वाला जलदान अर्थ अधिक उपयुक्त प्रतीत होता है। जयाचार्य ने ‘बलिकर्म’ शब्द की विस्तार से मीमांसा की है।
५७. कौतुक कर (कयकोउय)
कौतुक शब्द के अनेक अर्थ हैं—कुतूहल, अपूर्व वस्तु को देखने की अभिलाषा, उत्सव, आश्चर्य आदि। वृत्तिकार के अनुसार कौतुक का अर्थ है—दृष्टिदोष आदि से रक्षा हेतु काजल का तिलक करना।
‘सूयगडो’ की चूर्णि में नमक वारने, जलाने आदि की क्रिया को कौतुक कहा गया है।
५८. मंगल (मंगल)
मंगल का अर्थ है—सरसों, दधि, अक्षत, दूर्वा, अंकुर आदि का आलेखन करना।
‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में चावलों से दर्पण आदि अष्टमंगलों के आलेखन को मंगल कहा गया है।
५९. प्रायश्चित्त (पायच्छित्ते)
कौतुक और मंगल का प्रयोग प्रायश्चित्त कहलाता है। चूर्णिकार जिनदासगणि के अनुसार दु:स्वप्न आदि के प्रतिघात हेतु ब्राह्मणों को स्वर्ण आदि का दान करना भी प्रायश्चित्त है। प्रस्तुत सूत्र की वृत्ति में दुस्वप्न आदि के निराकरण के लिए प्रायश्चित्त को अवश्यकरणीय बताया गया है।
६०. शुद्धप्रवेश्य (सुद्धप्पावेसाइं)
‘सुद्धप्पावेस’ के दो संस्कृत रूप बनते हैं—शुद्धात्मवैष्य और शुद्धप्रवेश्य।
शुद्धात्मवैष्य का तात्पर्य है—पवित्र आत्माओं के स्थान में प्रवेश योग्य वेश।
शुद्धप्रवेश्य का तात्पर्य है—राजसभा में प्रवेश योग्य वेश।
६१. अल्पमहार्घ्य (अप्पमहग्घा)
यह आभरण का विशेषण है। कुछ आभरण अल्पभार वाले होने पर भी मूल्यवान होते हैं। यहां सूत्रकार का आशय यही है। ‘नायाधम्मकहाओ’ में हार, अर्द्धहार आदि सत्रह प्रकार के आभरणों का उल्लेख है।
६२. कुब्जाओं से (खुज्जाहिं)
कुब्जा का अर्थ है—वक्र जंघाओं वाली स्त्री अथवा कुबड़ी स्त्री। प्राचीन समय में राजाओं के अन्त:पुर में विभिन्न देशों की दासियां रहती थीं। रानियां जहां भी जातीं, वे दासियां अपने-अपने देश की वेशभूषा में सज्जित होकर उनके साथ जाती थीं। वे चिन्तित और अभिलषित भावों को संकेत या चेष्टा मात्र से समझने में विज्ञ, निपुण एवं विनीत होती थीं। ‘नायाधम्मकहाओ’ में इसका उल्लेख प्राप्त होता है।
प्रस्तुत सूत्र में ‘खुज्जाहिं’ के बाद ‘जाव’ पद का प्रयोग है। सूत्रकार ने यावत् पद से किराती, वामनी, वडभी, बर्बरी, बकुशिका आदि अनेक दासियों के ग्रहण का इंगित किया है। वृत्ति में उन सबका उल्लेख है।
६३. महत्तरवृन्द (महत्तरगवंद)
‘महत्तर’ पद के अनेक अर्थ हैं, जैसे—बहुत बड़ा, मुखिया, नायक, अन्त:पुर का रक्षक इत्यादि। प्रस्तुत प्रसंग में इसका अन्त:पुर-रक्षक अर्थ अभिप्रेत है।
प्राचीन समय में अन्त:पुर की सुरक्षा हेतु राजा सदा प्रयत्नशील रहते। निशीथचूर्णि के अनुसार महत्तर का मुख्य कार्य होता—रानियों को राजा के पास लाना, उनके कोप को शांत करना, कोप का कारण राजा को बताना आदि।
६४. उपस्थानशाला (उवट्टाणसाला)
उपस्थानशाला का अर्थ है—सभामंडप।
६५. तीर्थंकरों के छत्र आदि अतिशयों को (छत्तादीए तित्थयरातिसए)
तीर्थंकर अतिशयसंपन्न होते हैं। वे उत्कृष्ट रूपसंपदा और अपरिमित बल के धारक होते हैं। वे अनेक विलक्षणताएं जन्म के साथ लेकर आते हैं तो उनके अनेक अतिशय देवकृत भी होते हैं। प्रस्तुत सूत्र में छत्र आदि अतिशयों का उल्लेख है। यहां आदि से आकाशगत चामर, आकाश के समान स्वच्छ स्फटिक से बने पादपीठ सहित सिंहासन और धर्मध्वज का ग्रहण किया गया है।
६६. आदक्षिण-प्रदक्षिणा (आयाहिणं पयाहिणं)
कृतिकर्म का एक प्रकार है—आदक्षिण-प्रदक्षिणा। वृत्तिकार के अनुसार दक्षिण हस्त से प्रारंभ कर चारों ओर प्रदक्षिणा कर पुन: दक्षिण पार्श्व को प्राप्त करना आदक्षिण-प्रदक्षिणा है। प्रदक्षिणा का एक अर्थ है—बांयी ओर से दांयी ओर घूमना जिससे दाहिना पार्श्व सदैव उस व्यक्ति या वस्तु की ओर हो, जिसकी परिक्रमा की जा रही है।
प्राचीन काल में गुरु के चारों ओर घूमकर प्रदक्षिणा की जाती थी। उसका प्रारंभ गुरु के दाएं हाथ से होता था और प्रदक्षिणा करने वाले के शरीर का दायां भाग निरंतर गुरु के सामने रहता था। दिगम्बर संप्रदाय में तथा दक्षिण भारत में यह परम्परा आज भी प्रचलित है।
शब्दविमर्श
पवरं परिहिया—अच्छे ढंग से पहनना। यहां पवरं क्रियाविशेषण है।
अंतेउरं-अन्त:पुर—राजपरिवार की स्त्रियों का निवासगृह।
पंजलिउडा—बद्धांजलि होकर अर्थात् प्रणाम के लिए दोनों हाथ जोड़कर।
२०. तए णं समणे भगवं महावीरे कालीए देवीए तीसे य महइमहालियाए इसिपरिसाए धम्मं परिकहेइ जाव एयस्स धम्मस्स सिक्खाए उवट्ठिए समणोवासए वा समणोवासिया वा विहरमाणे आणाए आराहए भवइ।
तत: श्रमण: भगवान् महावीर: काल्या: देव्या: तस्या: च महातिमहत्यै ॠषिपरिषदे धर्मं परिकथयति यावत् एतस्य धर्मस्य शिक्षायाम् उपस्थित: श्रमणोपासक: वा श्रमणोपासिका वा विहरन् आज्ञाया: आराधक: भवति।
२०. तदनन्तर श्रमण भगवान महावीर ने काली देवी और उस अतिविशाल ॠषि-परिषद् के लिए धर्म कहा यावत् इस धर्म की शिक्षा में उपस्थित होकर विहरण करता हुआ श्रमणोपासक६७ अथवा श्रमणोपासिका आज्ञा की आराधक६८ होती है।
सूत्र २०
६७. श्रमणोपासक (समणोवासए)
श्रमणों की उपासना करने वाला गृहस्थ श्रमणोपासक कहलाता है। वह श्रमणों की तरह महाव्रतों का पालन नहीं कर सकता। वह अगार धर्म की अनुपालना करता है। श्रमणोपासक का ही समानार्थक शब्द है—श्रावक। आगम-साहित्य में अनेक जगह श्रमणोपासकों का वर्णन मिलता है। ‘उवासगदसाओ’ विशेष रूप से श्रमणोपासकों से संबंधित आगमग्रंथ है।
श्रमणोपासक कौन होता है? उसकी पहचान की मापक कसौटियां क्या हो सकती हैं? इसका भगवई, नायाधम्मकहाओ, उवासगदसाओ आदि अनेक आगमों में वर्णन मिलता है। विस्तार हेतु द्रष्टव्य—‘भगवई’ 2/94 का भाष्य।
६८.आज्ञा का आराधक (आणाए आराहए)
आज्ञा का अर्थ है—आदेश। आङ् उपसर्ग पूर्वक राधंत् धातु से निष्पन्न ‘आराध्यति’ का अर्थ है—सम्यक् अनुपालन करना। जो भगवान की आज्ञा का सम्यक् अनुपालन करता है, वह आराधक कहलाता है।
यहां विशेष रूप से ज्ञातव्य है कि धर्म का संबंध मूलत: भगवान की आज्ञा से है। जहां-जहां आज्ञा, वहां-वहां धर्म। जहां आज्ञा नहीं वहां धर्म भी नहीं। प्रस्तुत सूत्र में इसी कसौटी को आधार बनाया गया है। एक साधु ही नहीं, श्रमणोपासक भी यदि भगवान की आज्ञा के अनुरूप वर्तन करता है तो वह धार्मिक है। सूत्रकार ने यहां उसी को आराधक कहा है।
शब्दविमर्श
● महइमहालियाए—महा और अतिमहालया—दोनों ही पद विशाल अर्थ के सूचक हैं। अत: यहां दोनों का संयुक्त अर्थ होगा—अतिविशाल।
● इसिपरिसाए—भगवान की परिषद् के अनेक प्रकार थे। उनमें एक थी—ॠषिपरिषद्।
कालीए पुच्छा-पदं
२१. तए णं सा काली देवी समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतियं धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठचित्त-माणंदिया पीइमणा परम-सोमणस्सिया हरिसवस-विसप्पमाणहियया समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेति, करेत्ता वंदति णमंसति, वंदित्ता णमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु भंते! मम पुत्ते काले कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं तिहिं आससहस्सेहिं तिहिं रहसहस्सेहिं तिहिं मणुयकोडीहिं गरुलव्वूहे एक्कारसमेणं खंडेणं कूणिएणं रण्णा सद्धिं रहमुसलं संगामं ओयाए—से णं भंते! किं जइस्सइ? नो जइस्सइ? जीविस्सइ? नो जीविस्सइ? पराजिणिस्सइ? नो पराजिणिस्सइ? कालं णं कुमारं अहं जीवमाणं पासेज्जा? भगवओ उत्तर-पदं
काल्या: पृच्छा-पदम्
तत: सा काली देवी श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिकं धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्टचित्ता आनन्दिता प्रीतिमना परमसौमनस्यिता हर्षवश-विसर्पद्हृदया श्रमणं भगवन्तं महावीरं त्रि: आदक्षिणं प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु भदन्त! मम पुत्र: काल: कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: त्रिभि: अश्वसहस्रै: त्रिभि: रथसहस्रै: त्रिभि: मनुजकोटिभि: गरुडव्यूहे एकादशमेन खण्डेन कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं रथमुसलं सङ्ग्रामम् उपयात:—स: भदन्त! किं जेष्यति? नो जेष्यति? जीविष्यति? नो जीविष्यति? पराजेष्यते? नो पराजेष्यते? कालं कुमारम् अहं जीवन्तं द्रक्ष्यामि?
काली का पृच्छा-पद
२१. तदनन्तर श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट६९ चित्त वाली, आनन्दित७०, प्रीतिपूर्ण मन वाली७१, परम सौमनस्ययुक्त७२ और हर्ष से विकस्वर हृदय वाली७३ उस काली देवी ने श्रमण भगवान महावीर को दांयी ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर वंदना की, नमस्कार किया, वन्दना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! इस प्रकार मेरा पुत्र कालकुमार तीन हजार हाथियों, तीन हजार अश्वों, तीन हजार रथों और तीन करोड़ मनुष्यों के साथ गरुड़व्यूह में ग्यारहवें खंड (हिस्से) के स्वामी राजा कूणिक के साथ रथमूसल संग्राम में प्रवृत्त हुआ है। भंते! क्या वह विजय प्राप्त करेगा? अथवा विजय प्राप्त नहीं करेगा? वह जीवित रहेगा अथवा नहीं रहेगा? (शत्रु को) पराजित करेगा अथवा नहीं करेगा? क्या मैं कालकुमार को जीवित देख सकूंगी?
सूत्र २१
६९. हृष्ट-तुष्ट (हट्ठतुट्ठे)
हृष्ट का अर्थ है—हर्षित होना, विस्मित होना। तुष्ट वह दशा है, जिसमें चित्त या मन तोष को प्राप्त करे।
७०. आनंदित (आणंदिया)
आङ् उपसर्ग पूर्वक टुनदि (समृद्धौ) धातु से निष्पन्न ‘आनंदित’ में आङ् उपसर्ग ईषद् अर्थ का वाचक है। वृत्तिकार के अनुसार आनंदित का अर्थ है—जिसका मुख सौम्यता आदि भावों से कुछ समृद्ध सा परिलक्षित हो।
७१. प्रीतिपूर्ण मन वाली (पीइमणे)
जिसका मन प्रीति (प्रेम) से भरा हुआ हो।
७२. परम सौमनस्य से युक्त (परमसोमणस्सिया)
‘सौमनस्य’ पद मन की सुन्दरता का वाचक है। वृत्तिकार ने ‘सोमणस्सिए’ के सौमनस्यित और सौमनस्यिक दोनों संस्कृत रूप किए हैं।
७३. विकस्वर हृदय वाली (विसप्पमाणहियया)
‘वि’ उपसर्ग पूर्वक सृप ‘धातु’ के साथ ‘शान’ प्रत्यय के योग से निष्पन्न ‘विसप्पमाण’ का अर्थ है—विस्तृत होना, व्याप्त होना। यहां ‘विसप्पमाणहियया’ का अर्थ है—हर्ष से विस्तृत अर्थात् विकस्वर हृदय वाला।
शब्दविमर्श
सोच्चा—सुनकर। यहां सामान्य ‘श्रवण’ अभिप्रेत है।
निसम्म—मन से अवधारण कर। यह श्रवण के उत्तरकाल में होने वाला प्रयत्न है।
भगवओ उत्तर-पदं
२२. कालीइ! समणे भगवं महावीरे कालिं देविं एवं वयासी—एवं खलु काली! तव पुत्ते काले कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं जाव कूणिएणं रण्णा सद्धिं रहमुसलं संगामं संगामेमाणे हयमहिय-पवर-वीरघाइय-निवडियचिंधज्झय-पडागे निरालोयाओ दिसाओ करेमाणे चेडगस्स रण्णो सपक्खं सपडिदिसिं रहेणं पडिरहं हव्वमागए। तए णं से चेडए राया कालं कुमारं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तिवलियं भिउडिं निलाडे साहट्टु धणुं परामुसइ, परामुसित्ता उसुं परामुसइ, परामुसित्ता वइसाहं ठाणं ठाइ, ठिच्चा आयय-कण्णाययं उसुं करेइ, करेत्ता कालं कुमारं एगाहच्चं कूडाहच्चं जीवियाओ ववरोवेइ। तं कालगए णं काली! काले कुमारे, नो चेव णं तुमं कालं कुमारं जीवमाणं पासिहिसि।
भगवत: उत्तर-पदम्
अयि कालि! श्रमण: भगवान् महावीर: कालीं देवीम् एवम् अवादीत्—एवं खलु कालि! तव पुत्र: काल: कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यावत् कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं रथमुसलं सङ्ग्रामं सङ्ग्रामयन् हतमथित-प्रवरवीरघातित-निपतित-चिह्नध्वजपताक: निरालोका: दिश: कुर्वन् चेटकस्य राज्ञ: सपक्षं सप्रतिदिशं रथेन प्रतिरथं ‘हव्वम्’ आगत:। तत: स: चेटक: राजा कालं कुमारम् आयन्तं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: ‘चंडिक्किए’ ‘मिसिमिसेमाणे’ त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य धनु: परामृशति, परामृश्य इषुं परामृशति, परामृश्य वैशाखं स्थानं तिष्ठति, स्थित्वा आयतकर्णायतम् इषुं करोति, कृत्वा कालं कुमारं एकाहत्य कूटाहत्य जीवितात् व्यपरोपयति। तत् कालगत: कालि! काल: कुमार:, नो चैव त्वं कालं कुमारं जीवन्तं द्रक्ष्यसि।
भगवान का प्रत्युत्तर-पद
२२. हे काली! श्रमण भगवान महावीर ने काली देवी को इस प्रकार कहा—हे काली! इस प्रकार तुम्हारे पुत्र काल कुमार ने तीन हजार हाथियों यावत् राजा कूणिक के साथ रथमूसल संग्राम में युद्ध करते हुए प्रवर वीरों को हत, मथित और नष्ट कर दिया। सेना के चिह्न रूप ध्वजाओं और पताकाओं को७४ नीचे गिरा दिया। दिशाओं को आलोकशून्य करते हुए, अपने रथ से रथ को अड़ाते हुए वह शीघ्र राजा चेटक के७५ ठीक सामने७६ आ गया। तदनन्तर उस राजा चेटक ने कालकुमार को आते हुए देखा, देखकर वह क्रोध से तमतमा उठा७७, रुष्ट हो गया७८, कुपित हो गया७९, चण्ड हो गया।८० उसने क्रोध से जलते हुए८१ त्रिवली-युक्त भृकुटि को८२ ललाट पर चढ़ाकर धनुष को उठाया८३, उठाकर बाण को धनुष पर चढ़ाया, चढ़ाकर वह वैशाख-स्थान अर्थात् वैशाख नामक युद्ध की मुद्रा में८४ खड़ा हो गया, खड़े होकर उसने बाण को कान की लंबाई तक८५ खींचा, खींचकर कालकुमार को कूट के प्रहार की भांति एक ही प्रहार में८६ जीवन से विहीन कर दिया। इसलिए हे काली! कालकुमार कालगत—मृत्यु को प्राप्त हो गया है,८७ तुम कालकुमार को जीवित नहीं देख सकोगी।
सूत्र २२
७४. ध्वजा और पताका (ज्झयपडागे)
सेना की विभिन्न टुकड़ियों की स्वतंत्र पहचान हेतु गरुड़ आदि चिह्नों वाले झंडे को ध्वजा तथा केतु को पताका कहा जाता है। अथवा ध्वज के ऊपर फहरायी जाने वाली पताकाएं कहलाती हैं।
प्राचीन समय में जब सेना के प्रमुख यौद्धा वीरगति को प्राप्त हो जाते अथवा वे युद्धस्थल से पलायन कर देते तो ध्वजा और पताकाएं नीचे गिरा दी जातीं। अथवा पराजय की सूचना के लिए भी ऐसा किया जाता था।
७५. राजा चेटक के (चेडगस्स रण्णो)
चेटक वैशाली गणराज्य का अध्यक्ष था। वैशाली गणराज्य 18 भागों में विभक्त था, जिसका प्रतिनिधित्व नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी—ये अट्ठारह राजा करते थे। ये सभी जैन धर्म के अनुयायी थे। इन सबमें प्रमुख थे—महाराज चेटक।
चेटक जैनधर्म में आस्थाशील एवं बारह व्रतधारी श्रावक था। उसका यह संकल्प था कि मैं निरपराध पर प्रहार नहीं करूंगा तथा एक दिन में एक ही बाण छोडूंगा। उल्लेखनीय है कि राजा चेटक को अनेक बार युद्ध में उतरना पड़ा, पर वह अपनी नीतिमत्ता से कभी पीछे नहीं हटा।
राजा चेटक के सात पुत्रियां थीं। छह पुत्रियों का संबंध जैन धर्मावलम्बी बड़े-बड़े प्रतिष्ठित राजघरानों में हुआ और सुज्येष्ठा भगवान महावीर के शासन में साध्वी बनी। चेटक की बहन त्रिशला भगवान महावीर की माता थी।
ज्ञातव्य है कि कूणिक ने देवेन्द्रों की सहायता से युद्ध को जीत लिया। छलपूर्वक वैशाली के द्वार तोड़ डाले और स्वर्ग के समान सुंदर वैशाली नगरी को तहस-नहस कर दिया। यह सारा दृश्य देख राजा चेटक का मन विरक्त हो गया। उसने देव-गुरु-धर्म की शरण स्वीकार की और अंतिम समय में समाधि मृत्यु का वरण कर वह बारहवें देवलोक में उत्पन्न हुआ।
७६. ठीक सामने (सपक्खं सपडिदिसिं)
जिसके दाएं-बाएं दोनों पार्श्व समान हों, वह सपक्ष (सपक्खं) कहलाता है। सप्रतिदिक् का अर्थ है—जो समान दिशा में हो अथवा जो अत्यन्त सम्मुख हो। तात्पर्य की भाषा में सपक्ष-सप्रतिदिक् का अर्थ है—एक दूसरे के ठीक सामने होना।
‘ठाणं’ में भी इसका प्रयोग अनेक स्थानों में प्राप्त होता है।
७७. क्रोध से तमतमाना (आसुरुत्ते)
‘आसुरुत्त’ का अर्थ है—क्रोध से तमतमाना, लाल हो जाना। अतिक्रोध की अवस्था में शरीर की आकृति बदल जाती है, क्रोध के अनुरूप बन जाती है। वृत्तिकार ने ‘आशुरुत्त’ का अर्थ क्रोध से विमूढ़ मति वाला किया है।
७८. रुष्ट (रुट्ठे)
रुष्ट का अर्थ है—रोष से युक्त, रोषवान।
७९. कुपित (कुविए)
मानसिक दृष्टि से रुष्ट होना, मन ही मन कोप करना।
८०. चंड (चंडिक्किए)
‘भगवई’ में क्रोध के दस पर्यायवाची नाम हैं। उनमें एक है—चंडिक्क। चंडिक्क का अर्थ है—रौद्रता। यह देशी शब्द है। चंडिक्क से निष्पन्न चंडिक्किए का अर्थ है—रौद्र (भयंकर) रूप को धारण करने वाला।
वृत्तिकार ने ‘चंडिक्किए’ का अर्थ दारुणीभूत किया है।इसका अर्थ है—भयावह आकृति वाला।
८१. क्रोध से जलते हुए (मिसिमिसेमाणे)
मिसिमिसेमाणे का अर्थ है—क्रोध की ज्वाला से जाज्वल्यमान होना।
८२. त्रिवलियुक्त भृकुटि को (तिवलियं भिउडिं)
भृकुटि का अर्थ है—भौं। अथवा भौं-विकार को भी भृकुटि कहा जाता है। यह दृष्टि-विन्यास का एक प्रकार है। यहां ‘त्रिवलिका’ भृकुटि का विशेषण है। इसका तात्पर्य है—भौं को इस प्रकार सिकोड़ना कि ललाट पर तीन रेखाएं दिखाई देने लगे।
८३.धनुष उठाना (धणुं परामुसइ)
‘परा’ उपसर्गपूर्वक ‘मृश्’ धातु स्पर्श अर्थ की वाचक है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने ‘परामुसइ’ का अर्थ ग्रहण करना किया है। यहां इसका यही अर्थ प्रासंगिक है। अत: यहां ‘धणुं परामुसइ’ का अर्थ होगा—धनुष को ग्रहण करता है, उठाता है।
८४. वैशाखस्थान (वइसाहं ठाणं)
‘वैशाखस्थान’ पद यौद्धा की मुद्राविशेष का वाचक है।
इसमें दोनों एड़ियों को भीतर की ओर समश्रेणी में रखकर अग्रिम तल को बाहर की ओर रखा जाता है। यहां वैशाखस्थान में स्थित होने का तात्पर्य है—वैशाख नामक युद्धमुद्रा में अवस्थित होना।
८५. कान की लंबाई तक (आयय-कण्णाययं)
आयत का अर्थ है—प्रक्षेप के लिए फैलाया हुआ। कर्णायत का अर्थ है—कर्णपर्यन्त।
दोनों का संयुक्त अर्थ होगा—बाण को कान की लंबाई तक खींचा।
८६. कूट के प्रहार की भांति एक ही प्रहार में (एगाहच्चं कूडाहच्चं)
‘आहच्चा’ का संस्कृत रूपांतरण है—आहत्या। इसका अर्थ है—प्रहार। कूट का अर्थ है—पाषाण से निर्मित महामारक यन्त्र।
राजा चेटक का प्रहार महामारक यन्त्र की भांति इतना अचूक और तीव्र था कि एक ही प्रहार में कालकुमार मृत्यु को प्राप्त हो गया।
८७. कालगत (कालगए)
‘काल’ शब्द के समय, अवसर, वर्णविशेष, ॠतु, मृत्यु, विलम्ब आदि अनेक अर्थ प्राप्त होते हैं। यहां कालगत का अर्थ है—मृत्यु को प्राप्त।
शब्दविमर्श
हत—शत्रुसेना के द्वारा प्रहार किए जाने से हत-प्रहत होना।
मथित—मानमर्दन करना।
घातित—नष्ट करना।
हव्वं—यह देशी शब्द है। इसके अनेक अर्थ हैं—अर्वाक्, शीघ्र, सहसा आदि। वृत्तिकार ने इसका अर्थ शीघ्र किया है।
संगामेमाणे—संग्राम करते हुए। यहां सूत्रकार ने युद्ध शब्द का प्रयोग न कर संग्राम शब्द का प्रयोग किया है क्योंकि चक्रव्यूह आदि की रचनापूर्वक लड़ा जाने वाला युद्ध संग्राम कहलाता है जबकि युद्ध में व्यूह आदि की व्यवस्था नहीं होती।
कालीए मुच्छा-पदं
२३. तए णं सा काली देवी समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतियं एयमट्ठं सोच्चा निसम्म महया पुत्तसोएण अप्फुण्णा समाणी परसुनियत्ता विव चंपगलया धसत्ति धरणीयलंसि सव्वंगेहिं संनिवडिया।
काल्या: पृच्छा-पदम्
तत: सा काली देवी श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिकम् एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य महता पुत्रशोकेन ‘अप्फुण्णा’ सती परशुनिकृत्ता इव चम्पकलता ‘धस’ इति धरणीतले सर्वाङ्गै: संनिपतिता।
काली का मूर्च्छा-पद
२३. तदनन्तर श्रमण भगवान महावीर के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर वह काली देवी महान् पुत्रशोक से आक्रान्त८८ होकर परशु से छिन्न (कुल्हाड़ी से काटी हुई) चम्पकलता८९ की भांति अपने सम्पूर्ण शरीर के साथ धड़ाम से धरती पर गिर गयी।
सूत्र २३
८८. आक्रान्त (अप्फुण्णा)
यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—आक्रान्त होना, अभिभूत होना। वृत्तिकार ने इसका अर्थ व्याप्त होना किया है। काली देवी पुत्रशोक से व्याप्त हो गयी—भर गयी।
८९. परशु से छिन्न चम्पकलता (परसुनियत्ता चंपगलया)
परशु का अर्थ है—कुठार। चंपकलता का अर्थ है—लता के आकार का चंपकवृक्ष अथवा चंपकवृक्ष की शाखा विशेष। जिस प्रकार कुठार का प्रहार होते ही चंपकलता नीचे गिर जाती है, उसी प्रकार काली देवी पुत्रशोक रूपी कुठार के प्रहार से इतनी आहत हो गयी कि उसकी मृत्यु का संवाद सुनते ही वह धड़ाम से धरती पर गिर गयी।
शब्दविमर्श
नियत्ता—‘नि’ उपसर्गपूर्वक ‘कृत्’ धातु का अर्थ है—अतिशय छिन्न।
धसत्ति—‘धस’ ऐसी आवाज अथवा गिरने की आवाज।
कालीए पडिगमण-पदं
२४. तए णं सा काली देवी मुहुत्तंतरेणं आसत्था समाणी उट्ठाए उट्ठेइ, उट्ठेत्ता समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवमेयं भंते! तहमेयं भंते! अवितहमेयं भंते! असंदिद्धमेयं भंते! सच्चे णं! एसमट्ठे से जहेयं तुब्भे वदहत्ति कट्टु समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता तमेव धम्मियं जाणप्पवरं दुरुहइ, दुरुहित्ता जामेव दिसिं पाउब्भूया तामेव दिसिं पडिगया।
काल्या: प्रतिगमन-पदम्
तत: सा काली देवी मुहूर्त्तान्तरेण आश्वस्ता सती उत्थया उत्तिष्ठति, उत्थाय श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत् एवमेतत् भदन्त! तथैतद् भदन्त! अवितथमेतद् भदन्त! असंदिग्धमेतद् भदन्त! सत्य: अयमर्थ: तत् यथेदं यूयं वदथ इति कृत्वा श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा तमेव धार्मिकं यानप्रवरम् आरोहति, आरुह्य यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता तामेव दिशं प्रतिगता।
काली का प्रतिगमन-पद
तदनन्तर वह काली देवी मुहूर्त्त भर बाद आश्वस्त (स्वस्थ) होने पर उठने की मुद्रा में उठी९० अर्थात् उठकर खड़ी हुई, खड़ी होकर उसने श्रमण भगवान महावीर को वंदना की, नमस्कार किया, वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! यह ऐसे ही है, भंते! यह तथा (संवादितापूर्ण) है, भंते! यह अवितथ है, भंते! यह असंदिग्ध है, भंते! यह अर्थ वैसे ही सत्य है जैसा आप९१ कह रहे हो—ऐसा कहकर उसने श्रमण भगवान महावीर को वंदना की, नमस्कार किया, वंदना कर, नमस्कार कर वह उसी प्रवर धार्मिक यान पर आरूढ़ हुई, आरूढ़ होकर जिस दिशा से आई थी, उसी दिशा में लौट गयी।
सूत्र २४
९०. उठने की मुद्रा में उठी (उट्ठाए उट्ठेइ)
यहां ‘उट्ठाए’ पद उठने की तैयारी का अथवा उत्थान की क्रिया के प्रारंभ का तथा ‘उट्ठेइ’ पद उठकर खड़े हो जाने की क्रिया का सूचक है। एक व्यक्ति उठने के लिए उद्यत हुआ इसकी सूचना ‘उट्ठाए’ पद से मिल जाती है, पर वह उठकर खड़ा हुआ या नहीं—इसका निर्णय करने के लिए ‘उट्ठेइ’ पद का प्रयोग आवश्यक है। संभव है इसीलिए सूत्रकार ने उट्ठाए के बाद उट्ठेइ पद का प्रयोग किया है। काली ने उठना प्रारंभ किया और वह उठकर खड़ी हो गयी।
९१. आप (तुब्भे)
‘तुब्भे’ का संस्कृत रूप है—यूयं। यह युष्मद् पद का बहुवचनान्त रूप है। शब्दकोश में इसे युष्मद् के आदरसूचक पद ‘आप’ का सूचक माना गया है।
कालकुमारस्स निरय-उववत्ति-पदं
२५. भंते! त्ति भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—काले णं भंते! कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं जाव रहमुसलं संगामं संगामेमाणे चेडएणं रण्णा एगाहच्चं कूडाहच्चं जीवियाओ ववरोविए समाणे कालमासे कालं किच्चा कहिं गए? कहिं उववण्णे?।
कालकुमारस्य-निरय-उपपत्ति-पदम्
भदन्त! इति भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—काल: भदन्त! कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यावत् रथमुसलं सङ्ग्रामं सङ्ग्रामयन् चेटकेन राज्ञा एकाहत्य कूटाहत्य जीवितात् व्यपरोपित: सन् कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गत:? कुत्र उपपन्न:?
कालकुमार का नरक-उपपत्ति-पद
२५. भंते! (इस संबोधन के साथ) भगवान गौतम ने श्रमण भगवान महावीर को वंदना की, नमस्कार किया, वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! कालकुमार तीन हजार हाथियों के साथ यावत् रथमूसल संग्राम में युद्ध करते हुए राजा चेटक के द्वारा कूट के प्रहार की भांति एक ही प्रहार में जीवन से विहीन हो कालमास में९२ काल करके कहां गया है? कहां उपपन्न हुआ है?
सूत्र २५
९२. कालमास में (कालमासे)
यहां काल का अर्थ है—मृत्यु और मास का अर्थ है—समय। ‘कालमास’ पद मृत्यु के समय का वाचक है।
२६. गोयमाइ! समणे भगवं महावीरे भगवं गोयमं एवं वयासी—एवं खलु गोयमा! काले कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं जाव रहमुसलं संगामं संगामेमाणे चेडएणं रण्णा एगाहच्चं कूडाहच्चं जीवियाओ ववरोविए समाणे कालमासे कालं किच्चा चउत्थीए पंकप्पभाए पुढवीए हेमाभे नरगे दससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।
अयि गौतम! श्रमण: भगवान् महावीर: भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—एवं खलु गौतम! काल: कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यावत् रथमुसलं सङ्ग्रामं सङ्ग्रामयन् चेटकेन राज्ञा एकाहत्य कूटाहत्य जीवितात् व्यपरोपित: सन् कालमासे कालं कृत्वा चतुर्थ्या: पमप्रभाया: पृथिव्या: हेमाभे नरके दशसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।
२६. गौतम! श्रमण भगवान महावीर ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा—गौतम! इस प्रकार कालकुमार तीन हजार हाथियों के साथ यावत् रथमूसल संग्राम में युद्ध करते हुए राजा चेटक के द्वारा कूट के प्रहार की भांति एक ही प्रहार में जीवन से विहीन कर दिए जाने पर कालमास में काल करके चौथी पंकप्रभा पृथ्वी के हेमाभ नरक (नरकावास) में९३ दस सागरोपम९४ की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में९५ उपपन्न हुआ है।
सूत्र २६
९३. हेमाभ (नरकावास) में (हेमाभे)
आगम साहित्य में रत्नप्रभा आदि सात पृथ्वियों का उल्लेख प्राप्त होता है।पांचवीं नरक के ऊपर एक रज्जु ऊंची एवं अट्ठाईस रज्जु विस्तार वाली चौथी नरक है। इसकी मोटाई एक लाख बीस हजार योजन जितनी है।
ज्ञातव्य है कि प्रत्येक नरक में अनेक नरकावास हैं। चौथी पंकप्रभा पृथ्वी में 10 लाख नरकावास हैं। उनमें एक है—हेमाभ।
९४. सागरोपम (सागरोवम)
औपमिक काल के दो प्रकार हैं—1. पल्योपम और 2. सागरोपम।1 सागर की तरह महाप्रमाण वाला काल सागरोपम कहलाता है।2
अथवा दस कोटाकोटि पल्योपम जितना काल सागरोपम कहलाता है।
९५. नैरयिक के रूप में (नेरइयत्ताए)
आयुष्य कर्म का संबंध वर्तमान जीवन के साथ है। वर्तमान जीवन की समाप्ति के साथ उससे संबद्ध आयुष्य के वेदन की प्रक्रिया समाप्त हो जाती है और नए जीवन के आयुष्य का वेदन शुरू हो जाता है। इसीलिए कहा गया—अन्तराल गति में जीव आयुष्य सहित संक्रमण करता है। इसका तात्पर्य यही है कि वह अन्तराल गति में अगले जीवन के आयुष्य का वेदन करता है। नरक में नैरयिक की उपपत्ति के प्रज्ञापन का रहस्य यही है।
२७. काले णं भंते! कुमारे केरिसएहिं आरंभेहिं केरिसएहिं आरंभ-समारंभेहिं केरिसएहिं भोगेहिं केरिसएहिं भोग-संभोगेहिं केरिसेण वा असुभकडकम्मपब्भारेणं कालमासे कालं किच्चा चउत्थीए पंकप्पभाए पुढवीए जाव नेरइयत्ताए उववण्णे?
काल: भदन्त! कुमार: कीदृशकै: आरम्भै: कीदृशकै: आरम्भ-समारम्भै: कीदृशकै: भोगै: कीदृशकै: भोग-सम्भोगै: कीदृशेन वा अशुभकृतकर्म-प्राग्भारेण कालमासे कालं कृत्वा चतुर्थ्या: पमप्रभाया: पृथिव्या: यावत् नैरयिकत्वेन उपपन्न:?
२७. भंते! कालकुमार किस प्रकार के आरंभों, किस प्रकार के आरंभ-समारंभों, किस प्रकार के भोगों, किस प्रकार के भोग-संभोगों और किस प्रकार के स्वकृत अशुभ कर्मों के प्रकृष्ट भार से कालमास में काल करके चौथी पंकप्रभा पृथ्वी में यावत् नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ है?९६
सूत्र २७
९६. प्रस्तुत सूत्र में नरक में उत्पत्ति के हेतुओं पर विमर्श किया गया है। वे इस प्रकार हैं—
१. आरंभ-समारंभ।
२. भोग-संभोग।
३. स्वकृत अशुभ कमोर्र्ं का भार।
१. आरंभ का अर्थ है—हिंसा, पापमय प्रवृत्ति। समारंभ का अर्थ है—दूसरों को परिताप देना, पीड़ा पहुंचाना।
२. भोग का अर्थ है—स्पर्श, रस आदि इन्द्रिय-विषय। ‘सम्’ उपसर्गपूर्वक ‘भुज्’ धातु के साथ घञ् प्रत्यय के योग से निष्पन्न संभोग का अर्थ है—आनंद लेना, रस लेना। संभोग का तात्पर्य भोगासक्ति में निहित है।
3. व्यक्ति को नीचे की ओर ले जाने वाला एक मुख्य कारण है—अशुभ कर्मों का भार। ‘भगवई’ में गांगेय के प्रश्नोत्तरों के संदर्भ में नरकोत्पत्ति के अनेक हेतु निर्दिष्ट हैं। उनमें मुख्य हैं—कर्मों का गुरु एवं भारी होना तथा अशुभ कर्मों के विपाक (रस) का प्रकर्ष होना।
तुलना हेतु द्रष्टव्य भगवई 9/125,126 एवं उसका भाष्य।
चेल्लणाए दोहद-पदं
२८. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे होत्था—रिद्ध-त्थिमिय-समिद्धे।
चेल्लनाया: दोहद-पदम्
एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरं बभूव—ॠद्ध-स्तिमित-समृद्धम्।
चेलना का दोहद-पद
२८. गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। वह ॠद्ध, स्तिमित—स्थिर और समृद्ध था।
२९. तत्थ णं रायगिहे नयरे सेणिए नामं राया होत्था—महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे।
तत्र राजगृहे नगरे श्रेणिक: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।
२९. उस राजगृह नगर में श्रेणिक नाम का राजा था। वह महाहिमवान्, महान् मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान उन्नत था।
३०. तस्स णं सेणियस्स रण्णो नंदा नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव विहरइ।
तस्य श्रेणिकस्य राज्ञ: नन्दा नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् विहरति।
३०. उस राजा श्रेणिक के नन्दा नाम की रानी९७ थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् विहरण कर रही थी।
सूत्र ३०
९७. नंदा देवी का (नंदाए देवीए)
राजा श्रेणिक के अनेक पत्नियां थीं। उनमें एक थी—नंदा। कहा जाता है कि एक बार अपने पिता राजा प्रसेनजित के द्वारा अपमानित होने पर श्रेणिक ने नगर त्याग कर दिया। वह अज्ञात दिशा में एकाकी चल पड़ा। वह कुछ आगे बढ़ा, वेन्यातट के सेठ इन्द्रदत्त का साथ हो गया। दोनों कुछ दूर तक साथ-साथ चले तो एक दूसरे से परिचित हो गए। कुछ समय साथ रहने के बाद सेठ ने योग्य समझ श्रेणिक के साथ अपनी पुत्री नंदश्री (नंदा) का विवाह कर दिया। नंदा के एक पुत्र हुआ, जिसका नाम रखा गया—अभयकुमार। आगे जाकर यही अभयकुमार राजा श्रेणिक का महामात्य बना।
‘अंतगडदसाओ’ के सातवें वर्ग में श्रेणिक की अनेक रानियों का नामोल्लेख है। उनमें एक नाम नंदा का भी है। कालान्तर में नंदा ने भगवान के पास प्रव्रज्या ग्रहण की और बीस वर्ष तक संयमपर्याय का पालन कर वह मोक्षगामिनी बनी।
३१. तस्स णं सेणियस्स रण्णो पुत्ते नंदाए देवीए अत्तए अभए नामं कुमारे होत्था—सूमालपाणिपाए जाव सुरूवे, साम-दंड-भेय-उवप्पयाण-अत्थसत्थ-ईहामइ-विसारए जहा चित्तो जाव रज्जधुराए चिंतए यावि होत्था।
तस्य श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: नन्दाया: देव्या: आत्मज: अभय: नाम कुमार: बभूव—सुकुमारपाणिपाद: यावत् सुरूप:, साम-दण्ड-भेद-उपप्रदान-अर्थशास्त्र-ईहामति-विशारद: यथा चित्त: यावत् राज्यधुराया: चिन्तकश्चापि बभूव।
३1. उस राजा श्रेणिक का पुत्र और नन्दा देवी का आत्मज अभय नाम का कुमार९८ था। वह सुकुमार हाथ-पैर वाला यावत् सुरूप था। वह साम, दण्ड, भेद और उपप्रदान९९—इन चारों नीतियों का वेत्ता तथा अर्थशास्त्र१०० और ईहामति में विशारद१०१ यावत् राज्य की धुरा का चिन्तक१०२ था, जैसे—चित्त।
सूत्र ३१.
९८. अभयकुमार (अभए नामं कुमारे)
अभयकुमार राजा श्रेणिक का पुत्र एवं नन्दा का आत्मज था। वह राजा श्रेणिक के पांच सौ प्रधान पुरुषों में प्रमुख था। वह अपने बुद्धिबल और कर्तृत्वनैपुण्य से अल्पसमय में ही जनप्रिय बन गया। राजा श्रेणिक के साथ चेलना के विवाह का प्रसंग हो अथवा धारिणी, चेलना आदि के दोहद पूर्ण करने का प्रसंग हो, उसकी बुद्धिमत्ता उदाहरण बन गयी। इतना ही नहीं उसने समय-समय पर राजकीय कार्यों से संबद्ध जटिल समस्याओं के समाधान में सहयोग कर राजा श्रेणिक को चिन्तामुक्त बनाया।
एक बार राजगृह में भगवान का पादार्पण हुआ। वह भगवान के दर्शनार्थ समवसरण में गया। प्रभु की देशना सुन मन कामभोगों से विरक्त हो गया। कालान्तर में उसने प्रव्रज्या स्वीकार की। वृत्तिकार के अनुसार अभयकुमार ने भगवान से पूछा—अंतिम राजर्षि कौन होगा? भगवान ने दीक्षित हो चुके उदायन राजर्षि का नाम बताया। फलत: अभयकुमार ने राज्य स्वीकार न कर अपनी माता नंदा के साथ प्रव्रज्या स्वीकार कर ली। पांच वर्षों तक श्रामण्य का पालन किया। अन्तिम समय में एक माह का अनशन कर अभय का जीव विजय नामक अनुत्तर विमान में देव रूप में उपपन्न हुआ।ज्ञातव्य है कि वह वहां से च्यवन कर महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध, बुद्ध, मुक्त और परिनिर्वृत होगा।
९९. साम, भेद, दण्ड और उपप्रदान (साम-दंड-भेय-उवप्पयाण)
राजा की तीन शक्तियां मानी गई हैं—प्रभुशक्ति, उत्साहशक्ति और मंत्रशक्ति। मंत्रशक्ति के पांच अंगों में एक है—उपाय। साम, दण्ड, भेद और उपप्रदान—ये सब उपाय के ही अवान्तर भेद हैं। इनका अर्थ इस प्रकार है—
साम—परस्पर उपकार-प्रदर्शन, मधुर-संभाषण, गुणोत्कीर्तन तथा सामने वाले व्यक्ति के साथ एकात्मकता प्रदर्शित कर शत्रु को वश में करना, शांत करना।
दण्ड—शत्रु-पक्ष से धन को ग्रहण करना, उसे क्लेश पहुंचाना आदि।
भेद—जिस शत्रु पर विजय प्राप्त करनी है, उसके व्यक्तियों को स्वामी के स्नेह से दूर कर फूट डलवाना, उनमें स्पर्धा पैदा करना, तर्जना देना आदि।
उपप्रदान—गृहीत धन को लौटा देना, अपूर्व द्रव्य देना, ॠण चुकाना आदि।
अथवा साम का समझौता, दण्ड का सजा, भेद का फूट और उपप्रदान का रिश्वत अर्थ भी किया जा सकता है।
१००. अर्थशास्त्र (अत्थसत्थे)
अर्थ के उपार्जन, पदार्थों के उत्पादन, वितरण एवं उपभोग से संबद्ध तथ्यों का बोध कराने वाला शास्त्र अथवा राजनीतिविषयक शास्त्र अर्थशास्त्र कहलाता है।
‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में अर्थशास्त्र से कौटिलीय अर्थशास्त्र का अथवा राजनीति से संबद्ध शास्त्र विशेष का ग्रहण किया गया है। यहां ‘अर्थशास्त्र में विशारद’—यह अभयकुमार का विशेषण है। उस समय कौटिलीय अर्थशास्त्र की रचना नहीं हुई थी। इसलिए यहां कोई प्राचीन अर्थशास्त्र विवक्षित है—ऐसी संभावना की जा सकती है।
१०१. ईहामति-विशारद (ईहामइ-विसारए)
‘ठाणं’ में मति के चार प्रकारों का उल्लेख है—अवग्रहमति, ईहामति, अवायमति और धारणामति। ईहा का अर्थ है—अवग्रह के अनन्तर ‘यह शब्द शंख का है अथवा शृंग का? इस प्रकार का पर्यालोचन विशेष। ‘अभयकुमार ईहामति में विशारद था’-यह प्रयोग इस बात का सूचक है कि अभयकुमार पर्यालोचन की विशिष्ट क्षमता से संपन्न था।
१०२. राज्यधुरा का चिन्तक (रज्जधुराए चिंतए)
धुरा का अर्थ है—लकड़ी अथवा लोहे का वह दण्ड जिसके सहारे पहिया घूमता है। अभयकुमार चक्र की धुरा के समान राजकीय कार्यों का चिन्तक एवं संप्रेक्षक था।
३२. तस्स णं सेणियस्स रण्णो चेल्लणा नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव विहरइ।
तस्य श्रेणिकस्य राज्ञ: चेल्लना नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् विहरति।
३२. उस राजा श्रेणिक के चेलना नाम की रानी थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् विहरण कर रही थी।
३३. तए णं सा चेल्लणा देवी अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि वासघरंसि जाव सीहं सुमिणे पासित्ताणं पडिबुद्धा जहा पभावई जाव सुमिणपाढगा पडिविसज्जिया जाव चेल्लणा से वयणं पडिच्छित्ता जेणेव सए भवणे तेणेव अणुपविट्ठा।
तत: सा चेल्लना देवी अन्यदा कदाचित् तस्मिन् तादृशके वासगृहे यावत् सिंहं स्वप्ने दृष्ट्वा प्रतिबुद्धा यथा प्रभावती यावत् स्वप्नपाठका: प्रतिविसर्जिता: यावत् चेल्लना तस्य वचनं प्रतीष्य यत्रैव स्वकं भवनं तत्रैव अनुप्रविष्टा।
३३. वह चेलना देवी किसी समय अपने उस विशिष्ट वासगृह में१०३ (सो रही थी) यावत् प्रभावती देवी की भांति सिंह का स्वप्न देखकर जाग गयी यावत् स्वप्नपाठकों को विसर्जित किया यावत् चेलना उन स्वप्नपाठकों के वचन को स्वीकार कर जहां अपना भवन था वहीं अनुप्रविष्ट हुई।
सूत्र ३३
१०३. वासगृह में (वासघरंसि)
प्राचीन समय में घर के आभ्यन्तर कक्ष को और विशेषत: शयनागार को वासगृह कहा जाता था। ज्ञातव्य है कि राजाओं की रानियों के शयनागार भी विशिष्ट होते थे। उनकी साज-सज्जा कैसी होती? शयनागार विशिष्ट सुगंधित द्रव्यों से किस प्रकार महकते रहते—इस सारे वर्णन हेतु द्रष्टव्य भगवई सू. ११/१३३१
शब्दविमर्श
सुमिणपाढगा—स्वप्न का फल बताने वाले शास्त्रों का जानकार।
३४. तए णं तीसे चेल्लणाए देवीए अण्णया कयाइ तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, संपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयत्थाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयलक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयविहवाओ णं ताओ अम्मयाओ, सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं माणुस्सए जम्मजीवियफले, जाओ णं सेणियस्स रण्णो उयरवलिमंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणीओ विसाएमाणीओ परिभाएमाणीओ परिभुंजेमाणीओ दोहलं विणेंति।
तत: तस्या: चेल्लनाया: देव्या: अन्यदा कदाचित् त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयमेतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्यास्ता: अम्बा:, संपुण्यास्ता: अम्बा:, कृतार्थास्ता: अम्बा:, कृतपुण्यास्ता: अम्बा:, कृतलक्षणास्ता: अम्बा:, कृतविभवास्ता: अम्बा:, सुलब्धं तासाम् अम्बानां मानुष्यकं जन्मजीवितफलं, या: श्रेणिकस्य राज्ञ: उदरवलिमांसै: ‘सोल्लेहि’ च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च ‘जाइं’ च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्त्य: विस्वादयन्त्य: परिभाजयन्त्य: परिभुञ्जाना: दोहदं विनयन्ति।
३४. तदनन्तर गर्भधारण के बहुप्रतिपूर्ण तीन माह व्यतीत होने पर किसी समय उस चेलना देवी के यह इस प्रकार का दोहद१०४ उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतार्थ हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, वैभवशालिनी हैं वे माताएं, उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है, जो राजा श्रेणिक के उदर१०५के पकाए हुए१०६, तले हुए१०७ और भुने हुए१०८ मांस-खंडों के साथ सुरा१०९, मधु११०, मेरक१११, जाइ-मद्य११२, सीधु११३ और प्रसन्ना११४ का आस्वाद लेती हुई, विस्वाद लेती हुई, वितरण करती हुई और परिभोग करती हुई अपना दोहद पूरा करती हैं।
सूत्र ३४.
१०४. दोहद (दोहले)
‘दोहद’ का अर्थ है—गर्भवती स्त्री के मन में उत्पन्न तीव्र इच्छा। ऐसी मान्यता है कि गर्भवती स्त्री का दोहद जन्म लेने वाले शिशु के भविष्य का सूचक होता है। दोहद पूर्ण न होने की स्थिति में माता का शरीर दुर्बल, कान्तिहीन एवं रुग्ण हो जाता है। उस स्थिति में वह मानसिक अवसाद से युक्त एवं चिन्तामग्न सी रहती है। इसीलिए गर्भवती स्त्री के दोहद की संपूर्ति का हर संभव प्रयास किया जाता है। आगम साहित्य में इस संबंध में कई स्थानों पर उल्लेख प्राप्त होते हैं।
१०५. उदर (उदरवलि)
‘उदरवलि’ में ‘उदर’ शब्द पेट का और ‘वलि’ शब्द पेट के अवयव विशेष (परत विशेष) का वाचक है।
यहां हमें ‘उदरवलि’ का उदर अर्थ अभिप्रेत है।
१०६. पकाए हुए (सोल्ल)
‘सोल्ल’ देशी शब्द है। इसका अर्थ है—पकाया हुआ। यहां यह मांस का विशेषण है।
१०७. तले हुए (तलिऐहि)
घी, तेल आदि में तला हुआ।
१०८. भुने हुए (भज्जिए)
केवल अग्नि पर सेका हुआ अथवा भुना हुआ।
१०९. सुरा (सुरं)
तन्दुल, धव आदि की छाल से तैयार किया जाने वाला मद्य विशेष।
११०. मधु (महु)
मधुमक्खियों से संचित मधु से निष्पन्न मदिरा। अथवा गुड़ और शहद मिलाकर तैयार की जाने वाली मदिरा को भी मधु कहा जाता है। इसके माधव और मधवासव ये दो नाम और प्रचलित हैं।
१११. मेरक (मेरगं)
तालफल से निष्पन्न मदिरा को मेरक कहा जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार यह त्रियोनिक मद्य है। पहले पीठी से सुरा तैयार की जाती है, गुड़ को आर्द्र कर आसव तैयार किया जाता है। तत्पश्चात् दोनों को मिश्रित कर उसमें मधु डाला जाता है। इस विधि से निष्पन्न होने वाला मद्य मेरक अथवा मैरेयक कहलाता है।
११२. जाइ (जाइं)
यह देशी शब्द है। जात्यकुसुम के वर्ण वाली मदिरा विशेष को ‘जाइ’ कहा जाता है।
११३. सीधु (सीधुं)
गुड़ और घातकी से निष्पन्न होने वाली मदिरा।
११४. प्रसन्ना (पसण्णं)
द्राक्षा आदि से निष्पन्न मदिरा। यह मन:प्रसत्ति का हेतु होने से प्रसन्ना कहलाती है।अथवा सुरा आदि के नितरे हुए ऊपर के स्वच्छ भाग को मदिरा कहा जाता है। इसका एक नाम सुरामंड भी है।
शब्दविमर्श
बहुपडिपुण्ण—यहां बहु का अर्थ है—प्राय:। सूत्रकार ने बहुपडिपुण्ण पद से प्राय: परिपूर्ण की ओर संकेत किया है।
धण्णाओ—धन्य, भाग्यशालिनी।
संपुण्णाओ—सम् उपसर्ग के बहुत, पूर्णतया, अत्यन्त आदि अनेक अर्थ हैं। ‘संपुण्णाओ’ का अर्थ है—अत्यन्त भाग्यशालिनी।
कयत्थाओ—कृत्कृत्य, सफल मनोरथ वाली।
कयलक्खणाओ—कृतलक्षण, अपने शरीर-लक्षणों से संबद्ध चिह्नों को सार्थक करने वाली।
आसाएमाणीओ—स्वाद लेकर थोड़ा-थोड़ा खाती हुई और ज्यादा छोड़ती हुई।
विसाएमाणीओ—विशेष स्वाद लेकर खाती हुई और थोड़ा छोड़ती हुई।
परिभाएमाणीओ—वितरण करती हुई।
परिभुंजेमाणीओ—सारा का सारा परिभोग करती हुई, किंचित् भी न छोड़ती हुई।
३५. तए णं सा चेल्लणा देवी तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का भुक्खा निम्मंसा ओलुग्गा ओलुग्ग-सरीरा नित्तेया दीण-विमणवयणा पंडुलइयमुही ओमंथियनयणवयण-कमला जहोचियं पुप्फ-वत्थ-गंधमल्लालंकारं अपरिभुंजमाणी करयलमलियव्व कमलमाला ओहयमणसंकप्पा जाव झियाइ।
तत: सा चेल्लना देवी तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का, ‘भुक्खा’ निर्मांसा अवरुग्णा अवरुग्णशरीरा निस्तेजा दीनविमनोवदना पाण्डुरितमुखी ‘ओमंथिय’ नयनवदनकमला यथोचितं पुष्प-वस्त्र-गन्धमाल्यालङ्कारम् अपरिभुञ्जाना करतलमर्दिता इव कमलमाला उपहतमन:संकल्पा यावत् ध्यायति।
३५. तदनन्तर वह चेलना देवी उस दोहद के पूरा न होने के कारण शुष्क (सूखी), बुभुक्षित (भूखी), निर्मांस (कृश), रुग्ण, रुग्ण शरीर वाली, निस्तेज, दीन, कान्तिशून्य वदन वाली हो गई। उसका मुंह पीला हो गया। उसके नयन और मुखकमल नीचे की ओर झुक गए। यथोचित पुष्प, वस्त्र, गन्धचूर्ण, माला और अलंकार का परिभोग न करती हुई वह हथेलियों से मसलने के कारण मुरझाई हुई माला की भांति उपहतमन:संकल्प वाली यावत् चिन्तामग्न हो गई।११५
सूत्र ३५.
११५. प्रस्तुत सूत्र में किसी भी गर्भवती स्त्री के दोहद की पूर्ति न होने पर उसके शरीर और मन की क्या स्थिति होती है? इस पर विमर्श किया गया है। सूत्रकार ने इस संदर्भ में जिन शब्दों का प्रयोग किया है, वे इस प्रकार हैं—
सुक्का—रक्त की अल्पता के कारण शरीर का शुष्क होना।
भुक्खा—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—बुभुक्षा, भूख। चेलना को दोहद पूरा न होने से भोजन रुचिकर नहीं लगता था। फलस्वरूप वह बुभुक्षिता जैसी लगने लग गयी।
निम्मंसा—मांस का उपचय न होने से शरीर का मांसरहित जैसा हो जाना।
ओलुग्गा—उदास अथवा रुग्ण मन वाली।
ओलुग्गदेहा—दुर्बल अथवा रुग्ण देह वाली।
नित्तेया—निस्तेज, कान्तिशून्य होना।
दीणविमणवयणा—दीन और विमनस्क मुख वाली।
पंडुलइयमुही—मुंह का सफेद हो जाना।
३६. तए णं तीसे चेल्लणाए देवीए अंगपडियारियाओ चेल्लणं देविं सुक्कं भुक्खं जाव झियायमाणिं पासंति, पासित्ता जेणेव सेणिए राया तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु सेणियं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! चेल्लणा देवी न याणामो केणइ कारणेणं सुक्का भुक्खा जाव झियाइ।
तत: तस्या: चेल्लनाया: देव्या: अङ्गप्रतिचारिका: चेल्लनां देवीं शुष्कां ‘भुक्खा’ यावत् ध्यायन्तीं पश्यन्ति, दृष्ट्वा यत्रैव श्रेणिक: राजा तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा श्रेणिकं राजानम् एवम् अवादिषु:—एवं खलु स्वामिन्! चेल्लना देवी न जानीम: केनचित् कारणेन शुष्का ‘भुक्खा’ यावत् ध्यायति।
३६. तदनन्तर उस चेलना देवी की अंग-परिचारिकाओं ने चेलना देवी को शुष्क, बुभुक्षित यावत् चिन्तामग्न देखा, देखकर जहां राजा श्रेणिक था वहीं आई, आकर देानों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर राजा श्रेणिक से इस प्रकार कहा—स्वामिन्! हम नहीं जानते कि यह चेलना देवी किस कारण से शुष्क, बुभुक्षित यावत् चिन्तामग्न हो गयी है।
३७. तए णं से सेणिए राया तासिं अंगपडियारियाणं अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म तहेव संभंते समाणे जेणेव चेल्लणा देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चेल्लणं देविं सुक्कं भुक्खं जाव झियायमाणिं पासित्ता एवं वयासी—किं णं तुमं देवाणुप्पिए! सुक्का भुक्खा जाव झियासि?।
तत: स: श्रेणिक: राजा तासाम् अङ्गप्रतिचारिकाणाम् अन्तिके एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य तथैव सम्भ्रान्त: सन् यत्रैव चेल्लना देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चेल्लनां देवीं शुष्कां ‘भुक्खा’ यावत् ध्यायन्तीं दृष्ट्वा एवम् अवादीत्—किं त्वं देवानुप्रिये! शुष्का ‘भुक्खा’ यावत् ध्यायसि?
३७. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक उन अंग-प्रतिचारिकाओं के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर सहसा संभ्रांत हो, जहां चेलना देवी थी वहीं आया, आकर चेलना देवी को शुष्क, बुभुक्षित यावत् चिन्तामग्न देखकर इस प्रकार बोला—देवानुप्रिये! तुम शुष्क, बुभुक्षित यावत् चिन्तामग्न क्यों हो?
३८. तए णं सा चेल्लणा देवी सेणियस्स रण्णो एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ तुसिणीया संचिट्ठइ।
तत: सा चेल्लना देवी श्रेणिकस्य राज्ञ: एतम् अर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति तूष्णीका संतिष्ठते।
३८. तदनन्तर उस चेलना देवी ने राजा श्रेणिक के इस अर्थ का न आदर किया और न उसकी बात की ओर ध्यान दिया, वह मौन बैठी रही।
३९. तए णं से सेणिए राया चेल्लणं देविं दोच्चंपि तच्चंपि एवं वयासि—किं णं अहं देवाणुप्पिए! एयमट्ठस्स नो अरिहे सवणयाए, जं णं तुमं एयमट्ठं रहस्सीकरेसि?।
तत: स: श्रेणिक: राजा चेल्लनां देवीं द्विरपि त्रिरपि एवम् अवादीत्—किम् अहं देवानुप्रिये! एतदर्थस्य नो अर्ह: श्रवणाय, यत् त्वम् एतम् अर्थं रहस्यीकरोसि?
३९. तदनन्तर उस राजा श्रेणिक ने चेलना देवी को दूसरी बार भी, तीसरी बार भी इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! क्या मैं इस अर्थ को सुनने के योग्य नहीं हूं, जो तुम मुझसे इस अर्थ को छिपा रही हो।
४०. तए णं सा चेल्लणा देवी सेणिएणं रण्णा दोच्चंपि तच्चंपि एवं वुत्ता समाणी सेणियं रायं एवं वयासी—नत्थि णं सामी! से केइ अट्ठे जस्स णं तुब्भे अणरिहा सवणयाए, नो चेव णं इमस्स अट्ठस्स सवणयाए। एवं खलु सामी! ममं तस्स ओरालस्स जाव महासुमिणस्स तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव जाओ णं तुब्भं उयरवलिमंसेहिं सोल्लएहि य जाव दोहलं विणेंति। तए णं अहं सामी! तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का भुक्खा जाव झियामि।
तत: सा चेल्लना देवी श्रेणिकेन राज्ञा द्विरपि त्रिरपि एवम् उक्ता सती श्रेणिकं राजानं एवम् अवादीत्—नास्ति स्वामिन्! स: कोऽर्थ: यस्य यूयम् अनर्हा: श्रवणाय, नो चैव अस्य अर्थस्य श्रवणाय। एवं खलु स्वामिन्! मम तस्य उदारस्य यावत् महास्वप्नस्य त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयमेतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्यास्ता: अम्बा: यावत् या: तव उदरवलिमांसै: ‘सोल्लएहि’ च यावत् दोहदं विनयन्ति। तत: अहं स्वामिन्! तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का ‘भुक्खा’ यावत् ध्यायामि।
४०. तदनन्तर उस राजा श्रेणिक के द्वारा दूसरी बार भी, तीसरी बार भी इसी प्रकार कहे जाने पर उस चेलना देवी ने राजा श्रेणिक को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! ऐसा कोई भी विषय नहीं है, जिसे आप सुनने के योग्य न हो और न ही आप इस बात को सुनने के लिए अयोग्य हैं। स्वामिन्! इस प्रकार उस उदार यावत् महास्वप्न देखने के बहुप्रतिपूर्ण तीन माह व्यतीत होने के बाद मुझे यह इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ—“धन्य हैं वे माताएं यावत् जो आपके उदर के पकाए हुए यावत्—मांसखंडों से अपना दोहद पूरा करती हैं।” इसलिए स्वामिन्! मैं अपने उस दोहद के पूर्ण न होने के कारण शुष्क, बुभुक्षित यावत् चिन्तामग्न हो रही हूं।११६
सूत्र ३६-४०
११६. प्रस्तुत सूत्रपंचक में चेलना की व्यथापूर्ण मनोदशा तथा राजा श्रेणिक के द्वारा सारी स्थिति के परिज्ञान का वर्णन है।
शब्दविमर्श
अंगपडियारिया— शारीरिक परिचर्या करने वाली।
संभंते— संभ्रात, घबराया हुआ।
सिरसावत्तं— यह अंजलि का विशेषण है। इसके दो अर्थ हैं—1. सिर से अस्पृष्ट 2. सिर की ओर आवर्तन अथवा परिभ्रमण करने वाली।
परिजाणाइ— विशेष रूप से जानना, ध्यान केन्द्रित करना। वृत्तिकार ने इसका अर्थ स्वीकार करना किया है।
रहस्सीकरेसि— छुपाना, गोपन करना।
अविणिज्जमाणंसि— पूर्ण न होने पर।
४१. तए णं से सेणिए राया चेल्लणं देविं एवं वयासी—मा णं तुमं देवाणुप्पिए! ओहयमणसंकप्पा जाव झियाहि। अहं णं तहा घत्तिहामि जहा णं तव दोहलस्स संपत्ती भविस्सइत्तिकट्टु चेल्लणं देविं ताहिं इट्ठाहिं कंताहि पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं ओरालाहिं कल्लाणाहिं सिवाहिं धण्णाहिं मंगल्लाहिं मितमहुरसस्सिरीयाहिं वग्गूहिं समासासेइ, समासासेत्ता चेल्लणाए देवीए अंतियाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जेणेव सीहासणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सीहासणवरंसि पुरत्थाभिमुहे निसीयइ, निसीयित्ता तस्स दोहलस्स संपत्तिनिमित्तं बहूहिं आएहि य उवाएहि य उप्पत्तियाए य वेणइयाए य कम्मियाए य पारिणामियाए य परिणामेमाणे-परिणामेमाणे तस्स दोहलस्स आयं वा उवायं वा ठिइं वा अविंदमाणे ओहयमणसंकप्पे जाव झियाइ।
तत: स: श्रेणिक: राजा चेल्लनां देवीम् एवम् अवादीत्—मा त्वं देवानुप्रिये! उपहतमन:संकल्पा यावत् ध्याय। अहं च तथा ग्रहीष्यामि यथा तव दोहदस्य संप्राप्ति: भविष्यति इति कृत्वा चेल्लनां देवीं ताभि: इष्टाभि: कान्ताभि: प्रियाभि: मनोज्ञाभि: ‘मणामाहिं’ उदाराभि: कल्याणाभि: शिवाभि: धन्याभि: मांगल्याभि: मितमधुरसश्रीकाभि: वाग्भि: समाश्वासयति, समाश्वास्य चेल्लनाया: देव्या: अन्तिकात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला यत्रैव सिंहासनं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सिंहासनवरे पौरस्त्याभिमुख: निषीदति, निषद्य तस्य दोहदस्य संप्राप्तिनिमित्तं बहुभि: आयै: च उपायै: च औत्पत्तिक्या च वैनयिक्या च कार्मिक्या च पारिणामिक्या च परिणमयन्-परिणमयन् तस्य दोहदस्य आयं वा उपायं वा स्थितिं वा अविन्दान: उपहतमन:संकल्प: यावत् ध्यायति।
४१. तदनन्तर उस राजा श्रेणिक ने चेलना देवी को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम उपहतमन:संकल्प वाली यावत् चिन्तामग्न मत बनो। मैं वैसा प्रयत्न करूंगा११७ जिससे तुम्हारे दोहद की संप्राप्ति हो जाए—ऐसा कर (कहकर) उसने उन इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोगत, उदार, कल्याणकर, शिव, धन्य, मंगलरूप, मित, मधुर और सश्रीक (श्री संपन्न)११८ वचनों से चेलना देवी को आश्वस्त किया, आश्वस्त कर चेलना देवी के पास से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह जहां बाहरी उपस्थानशाला थी, जहां सिंहासन था वहीं आया, आकर उस प्रवर सिंहासन पर पूर्वाभिमुख हो बैठ गया, बैठकर उसने उस दोहद की पूर्ति के लिए बहुत सारे आयों और उपायों के विषय में औत्पत्तिकी, वैनयिकी, कार्मिकी और पारिणामिकी बुद्धि११९ के द्वारा विचार करते हुए-विचार करते हुए उस दोहद के लिए किसी आय, उपाय और व्यवस्था को प्राप्त नहीं किया तो वह उपहतमन:संकल्प वाला यावत् चिन्तामग्न हो गया।
सूत्र ४१
११७. प्रयत्न करूंगा (घत्तिहामि)
‘घत्तिहामि’ का संस्कृत रूप ग्रहीष्यामि बनता है। मूल पाठ में नीचे पाद-टिप्पण में ‘जत्तिहामि’ पाठान्तर है। जिसका अनुवाद है—प्रयत्न करूंगा। प्रस्तुत सूत्र में ‘प्रयत्न करूंगा’ अनुवाद प्रासंगिक प्रतीत होता है। इसलिए हमने यहां ‘घत्तिहामि’ का प्रयत्न करूंगा—यह भावानुवाद किया है। वृत्तिकार ने इसी पाठ को स्वीकार कर व्याख्या की है।
११८. इष्ट.....सश्रीक (इट्ठाहिं.....सस्सिरीयाहिं)
व्यवहार—सौष्ठव का एक सशक्त माध्यम है—भाषा। एक शब्द जहां मन को उद्विग्न बना देता है वहीं एक अन्य शब्द मन को आश्वस्त करने वाला होता है। मन को आश्वस्ति प्रदान करने वाली भाषा कैसी होनी चाहिए? इस संदर्भ में सूत्रकार ने वाणी के तेरह विशेषणों का प्रयोग किया है। वे इस प्रकार हैं—
इष्ट—अभिलषित, वांछित
कान्त—सुन्दर, शोभन
प्रिय—प्रीतिजनक
मनोज्ञ—मनोहर
मनाम—स्थिर
ओराल—उदार, प्रधान
कल्याण—आनन्ददायक, गौरवपूर्ण
शिव—उपद्रवरहित
धन्य—प्रशंसनीय
मंगल—हित की प्राप्ति कराने वाली, मांगलिक
मित—परिमित
मधुर—मीठी, कोमल
सश्रीक—शोभायुक्त, समृद्ध।
११९. औत्पत्तिकी...पारिणामिकी (उप्पत्तियाए...पारिणामियाए)
किसी भी समस्या के समाधान के लिए सही चिन्तन और सही मंत्रणा आवश्यक है। उसमें बौद्धिक विकास सहायक बनता है। प्रस्तुत सूत्र में बुद्धि के चार प्रकारों का उल्लेख है।
१. औत्पत्तिकी—अदृष्ट, अश्रुत और अज्ञात अर्थ को तत्काल यथार्थ रूप में ग्रहण कर लेने वाली बुद्धि।
२. वैनयिकी—ज्ञान एवं ज्ञानी के प्रति विनम्रता से उत्पन्न वह बुद्धि, जो भार के निर्वाह में समर्थ, त्रिवर्ग के सूत्र और अर्थ का सार ग्रहण करने वाली हो तथा जो उभयलोक में फलदायी हो।
३. कार्मिकी—कर्म (अभ्यास) से उत्पन्न वह बुद्धि, जो उपयोग से क्रिया के रहस्य को जानने वाली हो तथा जिसका फल साधुवाद हो।
४. पारिणामिकी—अनुमान, हेतु और दृष्टान्त से साध्य को सिद्ध करने वाली, वय-विपाक से परिपक्व तथा अभ्युदय एवं नि:श्रेयस रूप फल वाली बुद्धि।
शब्दविमर्श
आए-उवाए—मार्ग और व्यवस्था।
परिणामेमाणे—विचार करते हुए।
अविंदमाणे—प्राप्त न करता हुआ।
दोहद-संपन्नता-पदं
४२. इमं च णं अभए कुमारे ण्हाए जाव अप्पमहग्घाभरणालंकियसरीरे सयाओ गिहाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जेणेव सेणिए राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सेणियं रायं ओहयमणसंकप्पं जाव झियायमाणं पासइ, पासित्ता एवं वयासी—अण्णया णं ताओ! तुब्भे ममं पासित्ता हट्ठतुट्ठचित्तमाणंदिया पीइमणा परमसोमणस्सिया हरिसवस-विसप्पमाणहियया भवह, किं णं ताओ! अज्ज तुब्भे ओहयमणसंकप्पा जाव झियाह? तं जइ णं अहं ताओ! एयमट्ठस्स अरिहे सवणयाए तो णं तुब्भे मम एयमट्ठं जहाभूयमवितहं असंदिद्धं परिकहेह, जहा णं अहं तस्स अट्ठस्स अंतगमणं करेमि।
दोहद-सम्पन्नता-पदम्
अयं च अभय: कुमार: स्नात: यावत् अल्पमहार्घ्याभरणालङ्कृतशरीर: स्वकात् गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला यत्रैव श्रेणिक: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रेणिकं राजानं उपहृतमन:संकल्पं यावत् ध्यायन्तं पश्यति, दृष्ट्वा एवम् अवादीत्—अन्यदा तात! यूयं माम् दृष्ट्वा हृष्टतुष्टचित्ता: आनन्दिता: प्रीतिमनस: परमसौमनस्यिता: हर्षवशविसर्पद्हृदया: भवथ, किं तात! अद्य यूयं उपहतमन:संकल्पा: यावत् ध्यायथ? तत् यदि अहं तात! एतदर्थस्य अर्ह: श्रवणाय तत: यूयं मह्यम् एतम् अर्थं यथाभूतम् अवितथम् असंदिग्धं परिकथयत, यथा अहं तस्य अर्थस्य अन्तगमनं करोमि।
दोहद-संपन्नता-पद
४२. अभयकुमार ने स्नान कर यावत् अल्पभार वाले बहुमूल्य आभूषणों से शरीर को अलंकृत कर अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह जहां बाहरी उपस्थानशाला थी, जहां राजा श्रेणिक था वहीं आया, आकर उसने राजा श्रेणिक को उपहतमन:संकल्प वाला यावत् चिन्तामग्न देखा, देखकर इस प्रकार कहा—तात! आप मुझे जब कभी देखते हो हृष्ट-तुष्ट चित्त वाले, आनंदित, प्रीतिपूर्ण मन वाले, परम सौमनस्ययुक्त और हर्ष से विकस्वर हृदय वाले हो जाते हो। तात! आज आप उपहतमन:संकल्प वाले यावत् चिन्तामग्न क्यों हो? तात! यदि मैं इस अर्थ को सुनने के योग्य हूं तो आप मुझे इस अर्थ को यथाभूत, यथार्थ और असंदिग्ध होकर (बिना संशय के) कहो जिससे मैं उस अर्थ का पार पा सकूं—समाधान कर सकूं।१२०
सूत्र ४२
१२०. पार पाना (अंतगमणं)
वृत्तिकार के अनुसार किसी भी कार्य को सम्यक् संपादित कर उसका पार पा लेना, निर्णय (समाधान) तक पहुंच जाना अंतगमन है।
४३. तए णं से सेणिए राया अभयं कुमारं एवं वयासी—नत्थि णं पुत्ता! से केइ अट्ठे जस्स णं तुमं अणरिहे सवणयाए। एवं खलु पुत्ता! तव चुल्लमाउयाए चेल्लणाए देवीए तस्स ओरालस्स जाव महासुमिणस्स तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव जाओ णं मम उदरवलिमंसेहिं सोल्लेहि य जाव दोहलं विणेंति। तए णं सा चेल्लणा देवी तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का जाव झियाइ। तए णं अहं पुत्ता! तस्स दोहलस्स संपत्तिनिमित्तं बहूहिं आएहि य उवाएहि य उप्पत्तियाए य वेणइयाए य कम्मियाए य पारिणामियाए य परिणामेमाणे-परिणामेमाणे तस्स दोहलस्स आयं वा उवायं वा ठिइं वा अविंदमाणे ओहयमणसंकप्पे जाव झियामि।
तत: स: श्रेणिक: राजा अभयं कुमारम् एवम् अवादीत्—नास्ति पुत्र! स: कश्चिद् अर्थ: यस्य त्वम् अनर्ह: श्रवणाय। एवं खलु पुत्र! तव ‘चुल्ल’मातृकाया: चेल्लनाया: देव्या: तस्य उदारस्य यावत् महास्वप्नस्य त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयमेतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्यास्ता: अम्बा: यावत् या: मम उदरवलिमांसै: ‘सोल्लेहि’ च यावत् दोहदं विनयन्ति। तत: सा चेल्लना देवी तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का यावत् ध्यायति। तत: अहं पुत्र! तस्य दोहदस्य सम्प्राप्तिनिमित्तं बहुभि: आयै: च उपायै: च औत्पत्तिक्या च वैनयिक्या च कार्मिक्या च पारिणामिक्या च परिणमयन्-परिणमयन् तस्य दोहदस्य आयं वा उपायं वा स्थितिं वा अविन्दान: उपहतमन:संकल्प: यावत् ध्यायामि।
४३. तदनन्तर उस राजा श्रेणिक ने अभयकुमार को इस प्रकार कहा—पुत्र! ऐसा कोई विषय नहीं है जिसे सुनने के लिए तुम योग्य नहीं हो। इस प्रकार पुत्र! तुम्हारी छोटी मां चेलना देवी को उस उदार यावत् महास्वप्न देखने के बहुप्रतिपूर्ण तीन माह व्यतीत होने के बाद यह इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ है—“धन्य हैं वे माताएं यावत् जो मेरे उदर के पकाए हुए मांसखंडों से यावत् अपना दोहद पूरा करती हैं।” उस दोहद के पूर्ण न होने से वह चेलना देवी शुष्क यावत् चिन्तामग्न हो गयी है। पुत्र! उस दोहद की संप्राप्ति के लिए बहुत सारे आयों और उपायों के विषय में औत्पत्तिकी, वैनयिकी, कार्मिकी और पारिणामिकी बुद्धि के द्वारा विचार करते हुए-विचार करते हुए उस दोहद के लिए कोई भी आय, उपाय और व्यवस्था प्राप्त न होने से मैं उपहतमन:संकल्प वाला यावत् चिन्तामग्न हो रहा हूं।
४४. तए णं से अभए कुमारे सेणियं रायं एवं वयासी—मा णं ताओ! तुब्भे ओहयमणसंकप्पा जाव झियाह। अहं णं तहा घत्तिहामि जहा णं मम चुल्लमाउयाए चेल्लणाए देवीए तस्स दोहलस्स संपत्ती भविस्सइत्ति कट्टु सेणियं रायं ताहिं इट्ठाहिं कंताहिं पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं ओरालाहिं कल्लाणाहिं सिवाहिं धण्णाहिं मंगल्लाहिं मितमहुरसस्सिरीयाहिं वग्गूहिं समासासेइ, समासासेत्ता जेणेव सए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अब्भिंतरए रहस्सियए ठाणिज्जे पुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सूणाओ अल्लं मंसं सरुहिरं वत्थिपुडगं च गिण्हह, ममं उवणेह।
तत: स: अभय: कुमार: श्रेणिकं राजानं एवम् अवादीत्—मा तात! यूयं उपहतमन:संकल्पा: यावत् ध्यायत। अहं च तथा ग्रहीष्यामि यथा मम ‘चुल्ल’मातृकाया: चेल्लनाया: देव्या: तस्य दोहदस्य सम्प्राप्ति: भविष्यति इति कृत्वा श्रेणिकं राजानं ताभि: इष्टाभि कान्ताभि: प्रियाभि: मनोज्ञाभि: ‘मणामाहिं’ उदाराभि: कल्याणाभि: शिवाभि: धन्याभि: मांगल्याभि: मितमधुरसश्रीकाभि: वाग्भि: समाश्वासयति, समाश्वास्य यत्रैव स्वकं गृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य आभ्यन्तरकान् राहसिकान् स्थानीयान् पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छथ यूयं देवानुप्रिया! शूनात: आर्द्रं मांसं सरुधिरं ‘वत्थिपुडगं’ च गृण्हीथ, माम् उपनयथ।
४४. तदनन्तर उस अभयकुमार ने राजा श्रेणिक को इस प्रकार कहा—तात! आप उपहतमन:संकल्प वाले यावत् चिन्तामग्न मत बनो। मैं वैसा प्रयत्न करूंगा जिससे मेरी छोटी माता चेलना देवी के उस दोहद की संप्राप्ति हो जाएगी—ऐसा कर (कहकर) उसने उन इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोगत, उदार, कल्याणकर, शिव, धन्य, मंगलरूप, मित, मधुर और सश्रीक (श्री संपन्न) वचनों से राजा श्रेणिक को आश्वस्त किया, आश्वस्त कर, जहां अपना घर था वहीं आया, आकर अपने आंतरिक, प्रच्छन्न (विश्वस्त) और स्थानीय (सम्मान्य)१२१ पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ, वधस्थान से रुधिर सहित आर्द्र मांस और वस्तिपुटक (पेट का आन्तरिक भाग अथवा आंतें) ग्रहण करो और मुझे अर्पित करो।
सूत्र ४४
१२१. सम्मान्य (ठाणिज्जे)
यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—सम्मान पाने योग्य।
शब्दविमर्श
अब्भिंतर—अन्तरंग, घनिष्ठ।
रहस्सियए—राहसिक अथवा वह विश्वस्त पुरुष, जिसे अपनी गुप्त बात भी बताई जा सके।
सूणा—वधस्थान जहां प्राणियों की घात की जाए।
वत्थिपुडग—वस्तिपुटक का अर्थ है—पेट का आभ्यन्तर भाग, आंतें
उवणेह—पास लाकर रखो, उपस्थित करो।
४५. तए णं ते ठाणिज्जा पुरिसा अभएणं कुमारेणं एवं वुत्ता समाणा हट्ठतुट्ठा करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता अभयस्स कुमारस्स अंतियाओ पडिनिक्खमंति, पडिनिक्खमित्ता जेणेव सूणा तेणेव उवागच्छंति, अल्लं मंसं सरुहिरं वत्थिपुडगं च गिण्हंति, गिण्हित्ता जेणेव अभए कुमारे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु तं अल्लं मंसं सरुहिरं वत्थिपुडगं च उवणेंति।
तत: ते स्थानीया: पुरुषा: अभयेन कुमारेण एवम् उक्ता: सन्त: हृष्टतुष्टा: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! इति आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिशृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य अभयस्य कुमारस्य अन्तिकात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव शूना तत्रैव उपागच्छन्ति, आर्द्रं मांसं सरुधिरं ‘वत्थिपुडगं’ च गृण्हन्ति, गृहीत्वा यत्रैव अभय: कुमार: तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा तम् आर्द्रं मांसं सरुधिरं ‘वत्थिपुडगं’ च उपनयन्ति।
४५. तदनन्तर उस अभयकुमार के द्वारा ऐसा कहे जाने पर उन स्थानीय पुरुषों ने हृष्ट-तुष्ट हो दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर—स्वामिन्! जैसी आज्ञा—यह कहकर विनयपूर्वक आदेशवचन को स्वीकार किया, स्वीकार कर अभयकुमार के पास से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर जहां वधस्थान था वहीं आए। रुधिर सहित आर्द्र मांस और वस्तिपुटक (पेट का आन्तरिक भाग, आंतें) को ग्रहण किया, ग्रहण कर जहां अभयकुमार था वहीं आए, आकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर उस रुधिर सहित आर्द्र मांस और वस्तिपुटक को अर्पित किया।
४६. तए णं से अभए कुमारे तं अल्लं मंसं सरुहिरं अप्पकप्पियं करेइ, करेत्ता जेणेव सेणिए राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सेणियं रायं रहस्सियगंसि सयणिज्जंसि उत्ताणयं निवज्जावेइ, निवज्जावेत्ता सेणियस्स उयरवलीसु तं अल्लं मंसं सरुहिरं विरवेइ, विरवेत्ता वत्थिपुडएणं वेढेइ, वेढेत्ता सवण्णीकरणं करेइ, करेत्ता चेल्लणं देविं उप्पिं पासाए उल्लोयणवरगयं ठवावेइ, ठवावेत्ता चेल्लणाए देवीए अहे सपक्खिं सपडिदिसिं सेणियं रायं सयणिज्जंसि उत्ताणगं निवज्जावेइ, सेणियस्स रण्णो उयरवलिमंसाइं कप्पणि-कप्पियाइं करेइ, करेत्ता सेयभायणंसि पक्खिवइ।
तत: स: अभय: कुमार: तम् आर्द्रं मांसं सरुधिरम् आत्मकल्पितं करोति, कृत्वा यत्रैव श्रेणिक: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रेणिकं राजानं राहसिके शयनीये उत्तानकं निपादयति, निपाद्य श्रेणिकस्य उदरवलिषु तम् आर्द्रं मांसं सरुधिरं विरचयति, विरच्य ‘वत्थिपुडएणं’ वेष्टयति, वेष्टयित्वा सवर्णीकरणेन करोति, कृत्वा चेल्लनां देवीम् उपरि प्रासादे उल्लोचनवरगतां स्थापयति, स्थापयित्वा चेल्लनाया: देव्या: अध: सपक्षिणं सप्रतिदिशं श्रेणिकं राजानं शयनीये उत्तानकं निपादयति, श्रेणिकस्य राज्ञ: उदरवलिमांसानि कल्पनिकल्पितानि करोति, कृत्वा श्वेतभाजने प्रक्षिपति।
४६. तदनन्तर अभयकुमार ने उस रुधिर सहित आर्द्र मांस को अपने पास स्थापित किया१२२, स्थापित कर जहां राजा श्रेणिक था वहीं आया, आकर राजा श्रेणिक को एकान्त में शयनीय पर सीधा सुलाया, सुलाकर राजा श्रेणिक के उदर पर उस रुधिर सहित आर्द्र मांस को रखा, रखकर उसे वस्तिपुटक (आंतों) से वेष्टित किया, वेष्टित कर उसे रक्तवर्ण वाला किया (अर्थात् उसे इस तरह किया मानो रक्त की धारा बह रही हो), करके चेलना देवी को प्रासाद१२३ के उपरिभाग में प्रवर अवलोकन-स्थान पर बिठाया (अर्थात् उस स्थान पर बिठाया जहां से अच्छी तरह से अवलोकन किया जा सके), बिठाकर चेलना देवी के नीचे ठीक सामने राजा श्रेणिक को शयनीय पर सीधा सुलाया। राजा श्रेणिक के उदर पर रखे मांसखंडों को कैंची से काटा, काटकर उन्हें एक श्वेत भाजन में१२४ रखा।
सूत्र ४६
१२२. अपने पास स्थापित किया (अप्पकप्पियं)
कप्पियं का अर्थ है—स्थापित करना, रखना। अप्पकप्पियं का अर्थ है—अपने पास रखना।
१२३. प्रासाद में (पासाए)
‘प्रासाद’ शब्द महल, राजभवन आदि का वाचक है। शाब्दिक दृष्टि से जिसे देखकर जनता के नयन और मन आनंदित हों, वह प्रासाद कहलाता है। प्राचीन समय में सात मंजिलों वाले मकान को प्रासाद कहा जाता था।
ज्ञातव्य है कि प्रासाद की ऊंचाई चौड़ाई की अपेक्षा दुगुनी होती थी। प्रासाद सुन्दर शिखरों से युक्त तथा ध्वजा, पताका, छत्र और मालाओं से सुशोभित रहते थे। राजाओं एवं विशिष्ट लोगों के प्रासाद कितने सुंदर एवं दर्शनीय होते थे—इसका ‘णायाधम्मकहाओ’ में विस्तार से वर्णन प्राप्त होता है।
१२४. श्वेत भाजन में (सेयभायणंसि)
‘सेय’ पद के श्रेय, श्वेत, स्वेद आदि अनेक अर्थ उपलब्ध होते हैं। यहां ‘सेयभायणंसि’ का अर्थ है—श्वेत भाजन अर्थात् साफ सुथरा बर्तन। टीकाकार ने ‘से य’ पाठ मानकर इसकी व्याख्या की है।
शब्दविमर्श
उत्ताणयं—सीधा, ऊर्ध्वमुख।
उल्लोयणं—चंदोवा के ऊपर की भूमि अथवा ऐसा कक्ष, जिसकी केवल छत ही हो।
कप्पणि-कप्पियाइं—कैंची से काटा हुआ।
४७. तए ण से सेणिए राया अलियमुच्छियं करेइ, करेत्ता मुहुत्तंतरेणं अण्णमण्णेण सद्धिं संलवमाणे चिट्ठइ।।
तत: स: श्रेणिक: राजा अलीकमूर्च्छितं करोति, कृत्वा मुहूर्त्तान्तरेण अन्योन्येन सार्द्धं संलपन् तिष्ठति।
४७. तदनन्तर राजा श्रेणिक ने मिथ्या (झूठमूठ) मूर्च्छित होने का बहाना किया, बहाना कर वह मुहूर्त्त भर पश्चात् एक दूसरे के साथ संलाप करते हुए खड़ा हो गया।
४८. तए णं से अभए कुमारे सेणियस्स रण्णो उयरवलिमंसाइं गिण्हेइ, गिण्हेत्ता जेणेव चेल्लणा देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चेल्लणाए देवीए उवणेइ।
तत: स: अभय: कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: उदरवलिमांसानि गृण्हाति, गृहीत्वा यत्रैव चेल्लना देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चेल्लनायै देव्यै उपनयति।
४८. तदनन्तर उस अभयकुमार ने राजा श्रेणिक के उदर के मांसखंडों को ग्रहण किया, ग्रहण कर जहां चेलना देवी थी वहीं आया, आकर चेलना देवी को अर्पित किया।
४९. तए णं सा चेल्लणा देवी सेणियस्स रण्णो तेहिं उयरवलि-मंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी विसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी दोहलं विणेइ।
तत: सा चेलना देवी श्रेणिकस्य राज्ञ: तै: उदरवलिमांसै: ‘सोल्लेहि’ च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च ‘जाइं’ च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना दोहदं विनयति।
४९. तदनन्तर उस चेलना देवी ने राजा श्रेणिक के उदर के उन पकाए हुए, तले हुए और भुने हुए मांसखंडों के साथ सुरा, मधु, मेरक, मद्य, सीधु एवं प्रसन्ना का आस्वाद लेते हुए, विस्वाद (विशेष स्वाद) लेते हुए, वितरण करते हुए एवं परिभोग करते हुए अपने दोहद को पूर्ण किया।
गब्भसाडण-चिंतणा-पदं
५०. तए णं सा चेल्लणा देवी संपुण्णदोहला सम्माणियदोहला वोच्छिण्णदोहला तं गब्भं सुहंसुहेणं परिवहइ।
गर्भशाटन-चिन्तना-पदम्
तत: सा चेल्लना देवी सम्पूर्णदोहदा सम्मानितदोहदा व्युच्छिन्नदोहदा तं गर्भं सुखंसुखेन परिवहति।
गर्भशाटन-चिन्ता-पद
५०. तदनन्तर दोहद पूर्ण होने से संपूर्ण दोहद वाली, सम्मानित दोहद वाली, व्युच्छिन्न दोहद वाली वह चेलना देवी उस गर्भ का सुखपूर्वक-सुखपूर्वक परिवहन करने लगी।१२५
सूत्र ५०
१२५. प्रस्तुत सूत्र में चेलना के दोहद की पूर्णता के बाद की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सूत्रकार ने तीन विशेषणों का प्रयोग किया है।
१. सम्पूर्णदोहदा—जिसका दोहद में अभिलषित प्रयोजन पूर्ण हो गया हो।
२. सम्मानितदोहदा—जिसने प्राप्त एवं अभिलषित अर्थ का भोग करना प्रारंभ कर दिया हो।
३. व्युच्छिन्नदोहदा—जिसकी दोहद में उत्पन्न इच्छा के अनुबन्ध का विच्छेद हो गया हो।
५१. तए णं तीसे चेल्लणाए देवीए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—जइ ताव इमेणं दारएणं गब्भगएणं चेव पिउणो उयरवलिमंसाइं खाइयाइं, तं सेयं खलु मे एयं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा विद्धंसित्तए वा—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता तं गब्भं बहूहिं गब्भसाडणेहि य गब्भपाडणेहि य गब्भगालणेहि य गब्भविद्धंसणेहि य इच्छइ तं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा विद्धंसित्तए वा, नो चेव णं से गब्भे सडइ वा पडइ वा गलइ वा विद्धंसइ वा।
तत: तस्या: चेल्लनाया: देव्या: अन्यदा कदाचित् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—यदि तावत् अनेन दारकेण गर्भगतेन चैव पितु: उदरवलिमांसानि खादितानि, तत् श्रेय: खलु मे एतं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा विध्वंसितुं वा—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य तं गर्भं बहुभि: गर्भशाटनै: च गर्भपातनै: च गर्भगालनै: च गर्भविध्वंसनै: च इच्छति तं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा विध्वंसितुम् वा, नो चैव स: गर्भ: शटति वा पतति वा गलति वा विध्वंसते वा।
५१. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि मे१२६ उस चेलना देवी के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—‘इस बालक ने गर्भगत ही (गर्भ में रहते हुए ही) पिता के उदर के मांसखंडों को खाया है, अत: मेरे लिए इस गर्भ को नष्ट कर देना, गिरा देना, गला देना एवं विध्वस्त कर देना१२७ श्रेयस्कर है—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर उस गर्भ को नष्ट करने वाले, गर्भ को गिराने वाले, गर्भ को गलाने वाले और गर्भ को विध्वस्त करने वाले द्रव्यों से उस गर्भ को नष्ट करने, गिराने, गलाने एवं विध्वस्त करने की इच्छा की, लेकिन वह गर्भ नष्ट नहीं हुआ और न ही वह गिरा, गला एवं विध्वस्त हुआ।
सूत्र ५१
१२६. मध्यरात्रि के समय (पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि)
पूर्वरात्र का अर्थ है—रात्रि का पूर्वभाग और अपरात्र का अर्थ है—रात्रि का पश्चिम भाग। वृत्तिकार के अनुसार यह मध्यरात्रि का समय होता है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि के अनुसार रेफ का लोप होने पर अपररात्र शब्द का ही प्राकृत में अवरत्त रूप निष्पन्न होता है।
शब्दकोश में पूर्वरात्र का काल सूर्यास्त से मध्यरात्रि तक तथा अपररात्र का काल रात्रि का अन्तिम प्रहर माना गया है।
पूर्वरात्रि का अंतिम भाग और पश्चिमरात्रि का पूर्वभाग—यह अर्द्धरात्रि का समय है। पुव्वरत्तावरत्त पाठ से इसी ओर इंगित किया गया है।
१२७. शाटन....विध्वस्त करना (साडित्तए....विद्धंसित्तए)
दोहद की पूर्णता के अनन्तर चेलना देवी के मन में गर्भस्थ शिशु को गर्भ में ही समाप्त करने का विचार उत्पन्न हुआ। शाटन, पातन, गालन और विध्वंसन—ये सभी शब्द सामान्य रूप में विनाश के सूचक हैं। अर्थ की दृष्टि से प्रत्येक शब्द का भिन्न अर्थ है।
शाटन—औषध आदि के प्रयोग से गर्भ को खण्ड-खण्ड करके बाहर निकालना।
पातन—ऐसा उपाय करना, जिससे गर्भस्थ प्राणी अखण्ड रूप से बाहर निकल जाए।
गालन—ऐसा उपाय करना, जिससे गर्भस्थ शिशु को गला दिया जाए, उसका द्रव (तरल रक्त, पीव) के रूप में क्षरण हो।
विध्वंसन—गर्भ को संपूर्ण रूप से विनष्ट कर देना।
उल्लेखनीय है ‘विवागसुयं’ में भी शाटन आदि पदों का प्रयोग है, लेकिन टीकाकार ने ‘विद्धंसित्तए’ की कोई व्याख्या नहीं की जबकि प्रस्तुत सूत्र (निरयावलियाओ) की टीका में श्रीचन्द्रसूरि ने पातन को गालन मानकर व्याख्या की है।
पुत्तपसव-पदं
५२. तए णं सा चेल्लणा देवी तं गब्भं जाहे नो संचाएइ बहूहिं गब्भसाडणेहि य जाव गब्भविद्धंसणेहि य साडित्तए वा जाव विद्धंसित्तए वा ताहे संता तंता परितंता निव्विण्णा समाणी अकामिया अवसवसा अट्टदुहट्ट-वसट्टा तं गब्भं परिवहइ।
पुत्रप्रसव-पदम्
तत: सा चेल्लना देवी तं गर्भं यदा नो संशक्नोति बहुभि: गर्भशाटनै: च यावत् गर्भविध्वंसनै: च शाटयितुम् वा यावत् विध्वंसितुं वा तदा श्रान्ता तान्ता परितान्ता निर्विण्णा सती अकामिका अवशवशा आर्त्तदु:खार्त्तवशार्त्ता तं गर्भं परिवहति।
पुत्र-प्रसव-पद
५२. तदनन्तर वह चेलना देवी जब उस गर्भ को नष्ट करने वाले यावत् गर्भ को विध्वस्त करने वाले बहुत सारे द्रव्यों से उसे नष्ट करने यावत् विध्वस्त करने में समर्थ नहीं हुई तो वह श्रान्त, क्लान्त, खिन्न१२८ और उदासीन होकर, अनिच्छापूर्वक , विवशता से आर्त्त, दु:खार्त्त एवं पराधीनता से पीड़ित१२९ हो उस गर्भ का परिवहन करने लगी।
सूत्र ५२,५३
१२८. श्रान्त....खिन्न (संता....परितंता)
चेलना देवी गर्भस्थ शिशु को समाप्त करने की योजना एवं तदर्थ कृत प्रयत्न में जब सफल नहीं हुई तो उस समय उसकी क्या स्थिति हुई? इस संदर्भ में सूत्रकार ने तीन शब्दों का प्रयोग किया है—
श्रान्ता—थकी हुई।
तान्ता—क्लान्त।
परितान्ता—सर्वथा खिन्न।
वृत्तिकार श्रीचन्द्रसूरि ने श्रान्त आदि तीनों पदों को खेदवाचक ध्वनि मानकर एकार्थक माना है जबकि वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने श्रान्त, तान्त और परितान्त को क्रमश: शरीरजन्य, मनोजन्य और उभयजन्य खिन्नता का वाचक माना है।
१२९. आर्त्तध्यान की पराधीनता से पीड़ित (अट्टदुहट्टवसट्टा)
‘अट्टदुहट्टवसट्टा’ में अट्ट, दुहट्ट और वसट्ट—ये तीन शब्द हैं। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१. अट्ट—पीड़ित, आर्त्तध्यान से युक्त।
२. दुहट्ट—दु:ख से पीड़ित, दुर्निरोध अर्थात् जिसका निवारण न किया जा सके।
३. वसट्ट—पराधीनता से पीड़ित, इन्द्रियों की परवशता से युक्त। ‘उवासगदसाओ’ की वृत्ति में इन तीनों शब्दों का जो अर्थ किया गया है, वह इस प्रकार है—
१. आर्त्तध्यान के दुर्निरोध की परतंत्रता से पीड़ित।
२. आर्त्तध्यान रूप दु:ख से पीड़ित तथा विषयों की परतंत्रता से परिगत-व्याप्त।
‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में प्रथम अर्थ को स्वीकृत किया गया है। ‘विवागसुयं’ की वृत्ति में शारीरिक और मानसिक रूप से दु:खी प्राणी को क्रमश: आर्त्त और दु:खार्त्त कहा गया है।निष्कर्ष की भाषा में ‘अट्टदुहट्टवसट्ट’ का अर्थ है—अत्यन्त असमाधिप्राप्त।
शब्दविमर्श
संचाएइ—समर्थ होना, सफल होना।
अकामिया—अनिच्छायुक्त, बिना इच्छा के।
५३. तए णं सा चेल्लणा देवी नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अद्धट्ठमाण राइंदियाणं वीइक्कंताणं सूमालं सुरूवं दारगं पयाया॥
तत: सा चेल्लना देवी नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अर्द्धाष्टमेषु रात्रिन्दिवेषु व्यतिक्रान्तेषु सुकुमारं सुरूपं दारकं प्रजाता।
५३. तदनन्तर उस चेलना देवी ने परिपूर्ण नौ माह और साढ़े सात दिन-रात व्यतीत होने पर सुकुमार एवं सुरूप (रूपसंपन्न) पुत्र को जन्म दिया।
पुत्तस्स उक्कुरुडियाए उज्झणा-पदं
५४. तए णं तीसे चेल्लणाए देवीए इमे एयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—जइ ताव इमेणं दारएणं गब्भगएणं चेव पिउणो उयरवलिमंसाइं खाइयाइं, तं न नज्जइ णं एस दारए संवड्ढमाणे अम्हं कुलस्स अंतकरे भविस्सइ, तं सेयं खलु अम्हं एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झावित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता दासचेडिं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छ णं तुमं देवाणुप्पिए! एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झाहि।
पुत्रस्य ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झना-पदम्
तत: तस्या: चेल्लनाया: देव्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—यदि तावत् अनेन दारकेण गर्भगतेन चैव पितु: उदरवलिमांसानि खादितानि, तत् न ज्ञायते एष: दारक: संवर्धमान: अस्माकम् कुलस्य अन्तकर: भविष्यति, तत् श्रेय: खलु अस्माकम् एतं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झयितुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य दासचेटीं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झ।
पुत्र का ‘अकुरडी’ पर उज्झणा (परित्याग)-पद
५४. तदनन्तर उस चेलना देवी के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस बालक ने गर्भगत ही (गर्भ में रहते हुए ही) पिता के उदर के मांसखंडों को खाया है। न जाने यह बालक बड़ा होकर हमारे कुल का अन्त (विनाश) करने वाला हो जाए। अत: हमारे लिए इस बालक को एकान्त में अकुरडी पर फेंक देना श्रेयस्कर है—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर दासचेटी को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम जाओ, इस बालक को एकांत में अकुरडी पर फेंक दो।
५५. तए णं सा दासचेडी चेल्लणाए देवीए एवं वुत्ता समाणी करयल परिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु चेल्लणाए देवीए एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेइ, पडिसुणेत्ता तं दारगं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता जेणेव असोगवणिया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झइ।
तत: सा दासचेटी चेल्लनया देव्या एवम् उक्ता सती करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा चेल्लनाया: देव्या: एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृणोति, प्रतिश्रुत्य तं दारकं करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव अशोकवनिका तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झति।
५५. तदनन्तर उस चेलना देवी के द्वारा ऐसा कहे जाने पर उस दासचेटी ने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर चेलना देवी के इस अर्थ को विनयपूर्वक स्वीकार किया, स्वीकार कर उस बालक को करतलपुट से ग्रहण किया, ग्रहण कर वह जहां अशोकवनिका थी वहीं आई, आकर उसने उस बालक को एकान्त में अकुरडी पर फेंक दिया।
५६. तए णं तेणं दारएणं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झितेणं समाणेणं सा असोगवणिया उज्जोविया यावि होत्था।
तत: तेन दारकेण एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झितेन सता सा अशोकवनिका उद्योतिता चापि बभूव।
५६. तदनन्तर उस बालक को एकान्त में अकुरडी पर फेंके जाने से वह अशोकवनिका उद्योतित हो गयी,—वहां प्रकाश व्याप्त हो गया१३०।
सूत्र ५४-५६
१३०. प्रस्तुत सूत्रत्रयी में पुत्र-प्रसव के अनन्तर चेलना के मानसिक उद्वेलन का वर्णन है। नवजात पुत्र को अकुरड़ी पर फेंके जाने से वह अशोकवाटिका उद्योतित हो गयी—सूत्रकार का यह कथन इस संभावना को व्यक्त करता है कि बालक तेजस्वी था और उस तेजस्विता का कारण था—पूर्वजन्म की तपस्या।
यद्यपि प्रस्तुत आगम में कूणिक के पूर्वभव के संदर्भ में कहीं कोई उल्लेख नहीं है। वृत्तिकार भी इस विषय में मौन है। उत्तरवर्ती साहित्य में कूणिक के पूर्वभव पर कुछ प्रकाश डाला गया है। वहां वर्णन है कि कूणिक का जीव अनन्तरवर्ती पूर्वभव में महान तपस्वी था। वह मास-मास की तपस्या करता और पारणे में भी प्रथम घर में भिक्षास्वरूप जो प्राप्त होता वही ग्रहण कर पुन: एक मास के तप का प्रत्याख्यान कर देता।1 संभव है प्रस्तुत सूत्र में प्रज्ञप्त वाटिका के उद्योत का एक कारण यही रहा हो।
कूणिक के पूर्वभव की विस्तृत जानकारी हेतु द्रष्टव्य परिशिष्ट सं. 5।
शब्दविमर्श
संवड्ढमाणे—बड़ा होने पर।
पडिसुणेइ—‘प्रति’ उपसर्गपूर्वक ‘शृणु’ धातु का अर्थ है—स्वीकार करना।
सेणिएण पुत्तस्स पुणराणयण-पदं
५७. तए णं से सेणिए राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे जेणेव असोगवणिया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झियं पासेइ, पासेत्ता आसुरुत्ते जाव मिसिमिसे-माणे तं दारगं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता जेणेव चेल्लणा देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चेल्लणं देविं उच्चावयाहिं आओसणाहिं आओसइ, उच्चावयाहिं निब्भंछणाहिं निब्भंछेइ, उच्चावयाहिं उद्धंसणाहिं उद्धंसेइ, उद्धंसेत्ता एवं वयासी—कीस णं तुमं मम पुत्तं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झावेसि? त्ति कट्टु चेल्लणं देविं उच्चावयसवहसावितं करेइ, करेत्ता एवं वयासी—तुमं णं देवाणुप्पिए! एयं दारगं अणुपुव्वेणं सारक्खमाणी संगोवेमाणी संवड्ढेहि।
श्रेणिकेन पुत्रस्य पुनरानयन-पदम्
तत: स: श्रेणिक: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन् यत्रैव अशोकवनिका तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झितं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: यावत् ‘मिसिमिसेमाणे’ तं दारकं करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव चेल्लना देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चेल्लनां देवीम् उच्चावचै: आक्रोशनै: आक्रोशति, उच्चावचै: निर्भर्त्सनै: निर्भर्त्सयति, उच्चावचै: उद्धर्षणै: उद्धर्षति, उद्धर्ष्य एवम् अवादीत्—कस्मात् त्वं मम पुत्रम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झयसि? इति कृत्वा चेल्लनां देवीम् उच्चावचशपथशापितं करोति, कृत्वा एवम् अवादीत्—त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती संवर्धय।
श्रेणिक द्वारा पुत्र का पुन: आनयन-पद
५७. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक इस संवाद के प्राप्त होने पर जहां अशोकवनिका थी, वहीं आया, आकर उसने एकान्त में अकुरडी पर फेंके गए उस बालक को देखा, देखकर वह क्रोध से तमतमा उठा यावत् क्रोध से जलते हुए उसने उस बालक को करतलपुट से ग्रहण किया, ग्रहण कर वह जहां चेलना देवी थी वहीं आया, आकर उसने चेलना देवी को उच्चावच आक्रोशपूर्ण शब्दों से फटकारा, उच्चावच निर्भर्त्सनाओं से तिरस्कृत किया, उच्चावच उद्धर्षणाओं से१३१ धमकाया, धमकाकर इस प्रकार कहा—‘तुमने मेरे पुत्र को एकान्त में अकुरडी पर कैसे फिंकवाया?’ ऐसा कहकर उसने चेलना देवी को उच्चावच (शब्दों से) सौगन्ध दिलाई, दिलाकर इस प्रकार कहा—‘देवानुप्रिये! तुम इस बालक का क्रमश: संरक्षण, संगोपन करती हुई संवर्धन करो।’
सूत्र ५७
१३१. आक्रोशना....उद्धर्षणा (आओसणाहिं....उद्धंसणाहिं)
आक्रोशन, निर्भर्त्सन और उद्धर्षण—ये तीनों उपालंभवाची शब्द हैं। वृत्तिकार ने तीनों को एकार्थक माना है।शाब्दिक दृष्टि से इनमें कुछ भिन्नता भी की जा सकती है।
शब्दविमर्श
उच्चावय—ऊंचा-नीचा, विभिन्न प्रकार का।
आओसणा—आक्रोशना, तिरस्कार।
निब्भंछणा—झिड़की देना, बुरा-भला कहना।
उद्धंसणा—गाली देना, अवहेलना करना।
सवहसाविय—शपथशापित करना, सौगंध दिलाना।
सारक्खमाणी—संरक्षण, परिपालन करती हुई।
संगोवेमाणी—संगोपन करती हुई।
४८. तए णं सा चेल्लणा देवी सेणिएणं रण्णा एंव वुत्ता समाणी लज्जिया विलिया विड्डा करयल परिग्गहियं दसनहं सिरसावतं मत्थए अंजलि कट्ट सेणियस्स रण्णो एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेइ, पडिसुणेता तं दारगं अणुपुव्वेणं सारक्खमाणी संगोवेमाणी संवड्ढेइ।।
तत: सा चेल्लना देवी श्रेणिकेन राज्ञा एवम् उक्ता सती लज्जिता व्रीडिता व्रीडा करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा श्रेणिकस्य राज्ञ: एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृणोति, प्रतिश्रुत्य तं दारकम् अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती संवर्धयति।
५८. तदनन्तर राजा श्रेणिक के द्वारा ऐसा कहे जाने पर अपने आपको लज्जित, व्रीड़ित (संकुचित) और अपमानित१३२ अनुभव करती हुई उस चेलना देवी ने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर राजा श्रेणिक के इस अर्थ (आदेश) को विनयपूर्वक स्वीकार किया, स्वीकार कर वह उस बालक का क्रमश: संरक्षण, संगोपन करती हुई संवर्धन करने लगी।
सूत्र ५८
१३२. लज्जित, व्रीडित और अपमानित (लज्जिया विलिया विड्ढा)
लज्जित, व्रीड़ित और विड्ड—ये तीनों एकार्थक हैं। एकार्थक होने पर भी तीनों का एक साथ प्रयोग लज्जा के उत्तरोत्तर प्रकर्ष का सूचक है।
सेणिएण पुत्तस्स परिचरिया-पदं
५९.तए णं तस्स दारगस्स एगंते उक्कुरुडियाए उज्झिज्जमाणस्स अग्गंगुलिया कुक्कुडिपिच्छएणं दूमिया वि होत्था, अभिक्खणं-अभिक्खणं पूयं च सोणियं च अभिनिस्सवेइ।
श्रेणिकेन पुत्रस्य परिचर्या-पदम्
तत: तस्य दारकस्य एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झ्यमानस्य अग्रांगुलिका कुक्कुटीपिच्छकेन दूना अपि बभूव, अभीक्ष्णम्, अभीक्ष्णं पूयं च शोणितं च अभिनिस्रवति।
श्रेणिक द्वारा पुत्र की परिचर्या-पद
५९. तदनन्तर एकान्त में अकुरडी पर फेंके जाने से उस बालक की अंगुलि का अग्रभाग मुर्गी के पंख से घायल हो गया। उससे बार-बार पीव और रक्त स्रवित होने लगा।१३३
सूत्र ५९
१३३. प्रस्तुत चार सूत्रों (सू. 59-62) में पितृस्नेह और शिशु की वेदना के निवारणार्थ पिता की कर्त्तव्यपरायणता का प्रकृष्ट रूप उजागर हुआ है।
शब्दविमर्श
अग्गंगुलिया—अंगुलि का अग्रभाग।
कुक्कुडिपिच्छएण—मुर्गी के पंख।
दूमिय—घायल, पीड़ित।
आरसइ—‘आङ्’ उपसर्गपूर्वक ‘रस्’ धातु से निष्पन्न आरसइ का अर्थ है—रोना, चिल्लाना।
निव्वुए—शांत होना, चुप हो जाना।
आमुसइ—‘आङ्’ उपसर्गपूर्वक ‘मृश्’ धातु स्पर्श अर्थ की वाचक है। यहां आमुसइ का अर्थ है—मुंह से चूसना।
६०. तए णं से दारए वेयणाभिभूए समाणे महया-महया सद्देणं आरसइ।
तत: स: दारक: वेदनाभिभूत: सन् महता-महता शब्देन आरसति।
६०. तदनन्तर वह बालक वेदना से अभिभूत हो जोर-जोर से शब्द करते हुए चिल्लाने लगा।
६१. तए णं से सेणिए राया तस्स दारगस्स आरसियसद्दं सोच्चा निसम्म जेणेव से दारए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तं दारगं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता तं अग्गंगुलियं आसयंसि पक्खिवइ, पक्खिवित्ता पूयं च सोणियं च आसएणं आमुसइ। तए णं से दारए निव्वुए निव्वेयणे तुसिणीए संचिट्ठइ।
तत: स: श्रेणिक: राजा तस्य दारकस्य आरसितशब्दं श्रुत्वा निशम्य यत्रैव स: दारक: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तं दारकं करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा तां अग्रांगुलिकाम् आस्यके प्रक्षिपति, प्रक्षिप्य पूयं च शोणितं च आस्यकेन आमृशति। तत: स: दारक: निर्वृत: निर्वेदन: तूष्णीक: संतिष्ठते।
६१. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक उस बालक के चिल्लाने का शब्द सुनकर, अवधारण कर जहां वह बालक था वहीं आया, आकर उसने करतलपुट से उस बालक को ग्रहण किया (उस बालक को गोद में लिया), ग्रहण कर अंगुलि के उस अग्रभाग को मुंह में रखा, रखकर पीव और रक्त को मुंह से चूसा (और थूक दिया)। इससे वह बालक शांत, वेदनारहित और चुप हो गया। (उसने रोना बंद कर दिया।)
६२. जाहे वि य णं से दारए वेयणाए अभिभूए समाणे महया-महया सद्देणं आरसइ, ताहे वि य णं सेणिए राया जेणेव से दारए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तं दारगं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता तं अग्गंगुलियं आसयंसि पक्खिवइ, पक्खिवित्ता पूयं च सोणियं च आसएणं आमुसइ। तए णं से दारए निव्वुए निव्वेयणे तुसिणीए संचिट्ठइ।
यदा अपि च स: दारक: वेदनया अभिभूत: सन् महता महता शब्देन आरसति, तदा अपि च श्रेणिक: राजा यत्रैव स: दारक: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तं दारकं करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा ताम् अग्रांगुलिकाम् आस्यके प्रक्षिपति, प्रक्षिप्य पूयं च शोणितं च आस्यकेन आमृशति। तत: स: दारक: निर्वृत: निर्वेदन: तूष्णीक: संतिष्ठते।
६२. जब भी वह बालक वेदना से अभिभूत होने पर जोर-जोर से शब्द करते हुए चिल्लाता, तभी राजा श्रेणिक जहां वह बालक होता वहीं आ जाता, आकर करतलपुट से उस बालक को ग्रहण करता, ग्रहण कर अंगुलि के उस अग्रभाग को मुंह में रखता, रखकर पीव और रक्त को मुंह से चूसता (और थूक देता)। इससे बालक शांत, वेदनारहित और चुप हो जाता (रोना बंद कर देता)।
पुत्तस्स कूणिएत्ति नाम-पदं
६३. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो पढमे दिवसे ठितिपडियं करेंति, बितिए दिवसे जागरियं करेंति, ततिए दिवसे चंदसूरदंसणियं करेंति, एवामेव निवत्ते असुइजायकम्मकरणे संपत्ते बारसाहे जाव अयमेयारूवं गुणनिप्फण्णं नामधेज्जं करेंति—जम्हा णं अम्हं इमस्स दारगस्स एगंते उक्कुरुडियाए उज्झिज्जमाणस्स अग्गंगुलिया कुक्कुडिपिच्छएणं दूमिया, तं होउ णं अम्हं इमस्स दारगस्स नामधेज्जं—कूणिए-कूणिए। तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो नामधेज्जं करेंति कूणिए त्ति।
पुत्रस्य कूणिक: इति नाम-पदम्
तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ प्रथमे दिवसे स्थितिपतितां कुरुत:, द्वितीये दिवसे जागरिकां कुरुत:, तृतीये दिवसे चन्द्रसूरदर्शनिकां कुरुत:, एवमेव निवृत्ते अशुचिजातकर्मकरणे सम्प्राप्ते द्वादशाहे यावत् इदमेतद्रूपं गुणनिष्पन्नं नामधेयं कुरुत:—यस्मात् अस्माकम् अस्य दारकस्य एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झ्यमानस्य अग्रांगुलिका कुक्कुटीपिच्छकेन दूना, तत् भवतु अस्माकम् अस्य दारकस्य नामधेयं—कूणिक:-कूणिक:। तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ नामधेयं कुरुत: कूणिक: इति।
पुत्र का ‘कूणिक’ नाम-पद
६३. तदनन्तर उस बालक के माता-पिता ने पहले दिन स्थितिपतित—कुलमर्यादा के अनुरूप जन्मोत्सव किया। दूसरे दिन जागरिका (धर्म-जागरणा) की। तीसरे दिन शिशु को चांद और सूरज के दर्शन करवाए। इस प्रकार अशुचिजातकर्म से निवृत्त होने तथा बारहवें दिन के आने पर यावत् यह इस प्रकार का गुणनिष्पन्न नामकरण किया—चूंकि एकान्त में अकुरडी पर फेंके गए हमारे इस बालक की अंगुलि का अग्रभाग मूर्गी के पंख से घायल हो गया था, इसलिए हमारे इस बालक का नाम हो—कूणिक-कूणिक। तदनन्तर माता-पिता ने उस बालक का ‘कूणिक’—ऐसा नाम रखा।१३४
सूत्र ६३
१३४. प्राचीन समय में जन्म के साथ अनुष्ठान के रूप में कुछ क्रियाएं संपन्न की जाती थीं। लोक में यह मान्यता थी कि ये क्रियाएं बालक को संस्कारसंपन्न बनाने में, उसके शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक बनती हैं।
प्रस्तुत सूत्र में कुछ ऐसे संस्कारों का निर्देश है, जिनकी प्रक्रिया जन्म के साथ ही प्रारंभ हो जाती, जैसे—
१. स्थितिपतिता—कुल-परम्परा के अनुरूप पहले दिन जन्म का उत्सव मनाया जाता, जैसे—पुत्रजन्म की बधाई देना आदि।
२. जागरिका—दूसरे दिन रात्रि-जागरण किया जाता।
३. चन्द्रसूर्यदर्शनिका—तीसरे दिन शिशु को चांद और सूर्य का दर्शन कराया जाता और उसके उपलक्ष्य में उत्सव किया जाता। मध्यवर्ती सात दिनों तक संगीत, नृत्य आदि के उत्सव रखे जाते।
४. अशुचिजातकर्मनिवर्तन—ग्यारहवें दिन जातकर्म से संबंधित अशुचि की निवृत्ति की जाती, घर को झाड़ बुहार कर साफ (शुद्ध) किया जाता।
५. नामकरण संस्कार—बारहवें दिन मित्र, ज्ञाति, परिजनों को आमंत्रित कर उनका सत्कार-सम्मान किया जाता। तदनन्तर शिशु का गुणानुरूप गुणनिष्पन्न नाम रखा जाता।
ज्ञातव्य है कि आगम साहित्य में उपर्युक्त संस्कारों के अतिरिक्त अन्य अनेक संस्कारों का उल्लेख प्राप्त होता है, जैसे—प्रमेजनक (अन्नप्राशन), प्रतिवर्धापन (आशीर्वाद, सम्मान समारोह), प्रचंक्रमण (पैरों से चलना) कर्णवेधन (कान बींधना), संवत्सर प्रतिलेखन (वर्षगांठ मनाना), चोलोपनयन (शिखाधारण) आदि।
६४. तए णं से कूणिए कुमारे पंचधाईपरिग्गहिए जाव उप्पिं पासायवरगए विहरइ।
तत: स: कूणिक: कुमार: पञ्चधात्रीपरिगृहीत: यावत् उपरि प्रासादवरगत: विहरति।
६४. तदनन्तर वह कूणिक कुमार पांच धायमाताओं से परिगृहीत१३५ होकर यावत् ऊपर प्रवर प्रासाद में स्थित हो विहरण करने लगा।
सूत्र ६४
१३५. पांच धायमाताओं से परिगृहीत (पंचधाईपरिग्गहिए)
प्राचीन समय में राजघरानों आदि में बच्चों की देखभाल के लिए धायमाताएं रखी जाती थीं। आगम-साहित्य में सामान्यतया पांच धायमाताओं का उल्लेख प्राप्त होता है। वे इस प्रकार हैं—
१. क्षीरधात्री—दूध पिलाने वाली।
२. मज्जनधात्री—स्नान कराने वाली।
३. क्रीड़नधात्री—खेल खिलाने वाली।
४. मंडनधात्री—वस्त्राभूषण पहनाने वाली।
५. अंकधात्री—गोद में लेने वाली।
उल्लेखनीय है कि बच्चों के लालन-पालन के साथ-साथ उनके विकास में भी धायमाताओं की विशेष भूमिका रहती थी। ‘नायाधम्मकहाओ’ में उक्त पांच धायमाताओं के अलावा भी अन्य अनेक परिचारिकाओं का उल्लेख है, जो बच्चों के जीवन-विकास में निमित्त बनती थी।
कूणिएण सेणियस्स निग्गह-पदं
६५. तए णं तस्स कूणियस्स कुमारस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं सेणियस्स रण्णो वाघाएणं नो संचाएमि सयमेव रज्जसिरिं करेमाणे पालेमाणे विहरित्तए, तं सेयं खलु मम सेणियं रायं नियलबंधणं करेत्ता अप्पाणं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचावित्तएत्तिकट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता सेणियस्स रण्णो अंतराणि य छिद्दाणि य विरहाणि य पडिजागरमाणे-पडिजागरमाणे विहरइ।
कूणिकेन श्रेणिकस्य निग्रह-पदम्
तत: तस्य कूणिकस्य कुमारस्य अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: सकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं श्रेणिकस्य राज्ञ: व्याघातेन नो संशक्नोमि स्वयमेव राज्यश्रीं कुर्वन् पालयन् विहर्तुं, तत् श्रेय: खलु मम श्रेणिकं राजानं निगडबन्धनं कृत्वा आत्मानं महता-महता राज्याभिषेकेण अभिषिञ्चयितुम् इति कृत्वा एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य श्रेणिकस्य राज्ञ: अन्तराणि च छिद्राणि च विरहाणि च प्रतिजाग्रत्-प्रतिजाग्रत् विहरति।
कूणिक द्वारा श्रेणिक का निग्रह-पद
६५. तदनन्तर किसी समय उस कूणिक कुमार के मध्यरात्रि में यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार राजा श्रेणिक के व्याघात (रुकावट) के कारण मैं स्वयमेव राज्यश्री का भोग करते हुए, पालन (रक्षा) करते हुए विहरण नहीं कर सकता। अत: मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांध करके अपने आपको महान्-महान् राज्याभिषेक से अभिषिक्त कराऊं—ऐसा कर (सोचकर) उसने संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर वह राजा श्रेणिक के अन्तरों, छिद्रों और विरहों१३६ को खोजता हुआ-खोजता हुआ विहरण करने लगा।
सूत्र ६५
१३६. अंतरों, छिद्रों और विरहों (अंतराणि य छिद्दाणि य विरहाणि य)
किसी भी षड्यंत्र की रचना से जुड़े शब्द हैं—अन्तर, छिद्र और विरह। अन्तर का अर्थ है—अवसर, छिद्र का अर्थ है—दोष और विरह का अर्थ है—एकान्त।
शब्दविमर्श
वाघाएणं—रुकावट के कारण।
अभिसिंचावित्तए—अभिषेक करवाऊं।
पडिजागरमाणे—खोजता हुआ।
६६. तए णं से कूणिए कुमारे सेणियस्स रण्णो अंतरं वा छिंद्दं वा विरहं वा मम्मं वा अलभमाणे अण्णया कयाइ कालाईए दस कुमारे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! अम्हे सेणियस्स रण्णो वाघाएणं नो संचाएमो सयमेव रज्जसिरिं करेमाणा पालेमाणा विहरित्तए, तं सेयं खलु देवाणुप्पिया! अम्हं सेणियं रायं नियलबंधणं करेत्ता रज्जं च रट्ठं च बलं च वाहणं च कोसं च कोट्ठागारं च जणवदं च एक्कारसभाए विरिंचित्ता सयमेव रज्जसिरिं करेमाणाणं पालेमाणाणं विहरित्तए।
तत: स: कूणिक: कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: अन्तरं वा छिद्रं वा विरहं वा मर्म वा अलभमान: अन्यदा कदाचिद् कालादीन् दश कुमारान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिया:! वयं श्रेणिकस्य राज्ञ: व्याघातेन नो संशक्नुम: स्वयमेव राज्यश्रीं कुर्वन्त: पालयन्त: विहर्तुं, तत् श्रेय: खलु देवानुप्रिया:! अस्माकं श्रेणिकं राजानं निगडबन्धनं कृत्वा राज्यं च राष्ट्रं च बलं च वाहनं च कोषं च कोष्ठागारं च जनपदं च एकादशभागे विभज्य स्वयमेव राज्यश्रीं कुर्वतां पालयतां विहर्तुम्।
६६. तदनन्तर वह कूणिक कुमार जब राजा श्रेणिक का अन्तर, छिद्र, विरह और मर्म१३७ प्राप्त नहीं कर सका तो उसने किसी समय काल आदि दस कुमारों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! इस प्रकार राजा श्रेणिक के व्याघात (रुकावट) के कारण हम स्वयमेव राज्यश्री का भोग करते हुए, उसका पालन (रक्षा) करते हुए विहरण नहीं कर सकते। इसलिए देवानुप्रियो! हमारे लिए श्रेयस्कर है कि हम राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांध करके राज्य, राष्ट्र, बल, वाहन, कोष, कोष्ठागार और जनपद को स्वयं ही ग्यारह भागों में बांट करके राज्यश्री का भोग करते हुए, उसका पालन (रक्षा) करते हुए विहरण करें।
सूत्र ६६
१३७. मर्म (मम्मं)
‘मर्म’ शब्द के अनेक अर्थ हैं—शरीर का सजीव प्राणमूलक भाग, शरीर का सन्धिस्थान, पीड़ाकारक अथवा मृत्यु का हेतुभूत वचन, तात्पर्य, रहस्य, गुप्त बात आदि। यहां मर्म शब्द रहस्य अथवा गोपनीय बात का वाचक है।
शब्दविमर्श
● रज्जं-राज्य अर्थात् राजा का अधिकृत देश। प्राचीन समय में अनेक राष्ट्रों का एक राज्य होता था। वर्तमान में एक प्रान्त को राज्य कहा जाता है।
● रट्ठं-राष्ट्र अर्थात् ग्राम, नगर आदि का समुदाय। वर्तमान में राष्ट्र का अर्थ एक प्रभुसत्ता संपन्न देश किया जाता है।
● वाहणं-वाहन अर्थात् रथ आदि यान अथवा जहाज, नौका, यानपात्र आदि।
● जणवय-जनपद अर्थात् देश अथवा साम्राज्य विशेष।
६७. तए णं ते कालाईया दस कुमारा कूणियस्स कुमारस्स एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेंति।।
तत: ते कालादिका: दश कुमारा: कूणिकस्य कुमारस्य एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृण्वन्ति।
६७. तदनन्तर उन काल आदि दसों कुमारों ने कूणिक कुमार के इस अर्थ को विनयपूर्वक स्वीकार किया।
६८. तए णं से कूणिए कुमारे अण्णया कयाइ सेणियस्स रण्णो अंतरं जाणइ, जाणित्ता सेणियं रायं नियलबंधणं करेइ, करेत्ता अप्पाणं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचावेइ।
तत: स: कूणिक: कुमार: अन्यदा कदाचिद् श्रेणिकस्य राज्ञ: अन्तरं जानाति, ज्ञात्वा श्रेणिकं राजानं निगडबन्धनं करोति, कृत्वा आत्मानं महता-महता राज्याभिषेकेण अभिषिञ्चयति।
६८. तदनन्तर उस कूणिक कुमार ने किसी समय राजा श्रेणिक के अन्तर (भेद) को जान लिया, जानकर राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांधा, बांधकर अपने आपको महान्-महान् राज्याभिषेक से अभिषिक्त कराया।
६९. तए णं से कूणिए कुमारे राया जाए—महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे।।
तत: स: कूणिक: कुमार: राजा जात:—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।
६९. तदनन्तर वह कूणिक कुमार राजा बन गया। वह महाहिमवान्, महान मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान उन्नत था।
चेल्लणाए पडिबोह-पदं
७०. तए णं से कूणिए राया अण्णया कयाइ ण्हाए कयबलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते सव्वालंकारविभूसिए चेल्लणाए देवीए पायवंदए हव्वमागच्छइ।
चेल्लनया प्रतिबोध-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा अन्यदा कदाचिद् स्नात: कृतबलिकर्मा कृतकौतक-मंगल-प्रायश्चित्त: सर्वालमारविभूषित: चेल्लनाया: देव्या: पादवन्दक: ‘हव्वम्’ आगच्छति।
चेलना द्वारा प्रतिबोध-पद
७०. तदनन्तर किसी समय उस राजा कूणिक ने स्नान, बलिकर्म, कौतुक, मंगल और प्रायश्चित्त किया। वह सारे अलंकारों से विभूषित हो शीघ्र चेलना देवी के पादवंदन के लिए आया।
७१. तए णं से कूणिए राया चेल्लणं देविं ओहयमणसंकप्पं जाव झियायमाणिं पासइ, पासित्ता चेल्लणाए देवीए पायग्गहणं करेइ, करेत्ता चेल्लणं देविं एवं वयासी—किं णं अम्मो! तुम्हं न तुट्ठी वा न ऊसए वा न हरिसे वा न आणंदे वा, जं णं अहं सयमेव रज्जसिरिं करेमाणे पालेमाणे विहरामि?।
तत: स: कूणिक: राजा चेल्लनां देवीं उपहतमन:संकल्पां यावत् ध्यायन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा चेल्लनाया: देव्या: पादग्रहणं करोति, कृत्वा चेल्लनां देवीम् एवम् अवादीत्—किम् अम्बे! युष्माकं न तुष्टि: वा न उत्सव: वा न हर्ष: वा न आनन्द: वा, यत् अहं स्वयमेव राज्यश्रीं कुर्वन् पालयन् विहरामि?
७१. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने चेलना देवी को उपहतमन:संकल्प वाली यावत् चिन्तामग्न देखा, देखकर चेलना देवी के पैर पकड़ लिए, पकड़कर चेलना देवी को इस प्रकार कहा—अम्मा! क्या तुम्हें इस बात का तोष नहीं है, उत्सव (उत्साह) नहीं है, हर्ष नहीं है, आनन्द नहीं है१३८ कि मैं स्वयमेव राज्यश्री का भोग करते हुए, उसका पालन (रक्षा) करते हुए विहरण कर रहा हूं।
सूत्र ७१
१३८. तुष्टि....आनंद (तुट्ठी....आणंदे)
प्रस्तुत सूत्र में तुष्टि, उत्सव, हर्ष और आनन्द—इन चार शब्दों का एक साथ प्रयोग है। वृत्तिकार ने इन सबको एकार्थक स्वीकार कर प्रमोद का वाचक माना है।
७२. तए णं सा चेल्लणा देवी कूणियं रायं एवं वयासी—कहं णं पुत्ता! ममं तुट्ठी वा ऊसए वा हरिसे वा आणंदे वा भविस्सइ? जं णं तुमं सेणियं रायं पियं देवयं गुरुजणं अच्चंतनेहाणुरागरत्तं नियलबंधणं करेत्ता अप्पाणं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचावेसि?॥
तत: सा चेल्लना देवी कूणिकं राजानम् एवम् अवादीत्—कथं पुत्र! मम तुष्टि: वा उत्सव: वा हर्ष: वा आनन्द: वा भविष्यति? यत् त्वं श्रेणिकं राजानं प्रियं दैवतं गुरुजनम् अत्यन्त-स्नेहानुरागरक्तं निगडबन्धनं कृत्वा आत्मानं महता-महता राज्याभिषेकेण अभिषिञ्चयसि?
७२. तदनन्तर उस चेलना देवी ने राजा कूणिक को इस प्रकार कहा—पुत्र! मुझे तोष, उत्सव (उत्साह), हर्ष और आनन्द कैसे होगा? क्योंकि तुमने प्रिय, देवरूप, गुरुजन सदृश, अत्यन्त स्नेह राग से अनुरक्त राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांधकर अपने आपको महान् महान् राज्याभिषेक से अभिषिक्त कराया है।
७३. तए णं से कूणिए राया चेल्लणं देविं एवं वयासी—घाएउकामे णं अम्मो! ममं सेणिए राया, मारेउकामे णं अम्मो! ममं सेणिए राया, बंधेउकामे णं अम्मो! ममं सेणिए राया, निच्छुभिउकामे णं अम्मो! ममं सेणिए राया, तं कहं णं अम्मो! ममं सेणिए राया अच्चंतनेहाणुरागरत्ते?।
तत: स: कूणिक: राजा चेल्लनां देवीम् एवम् अवादीत्—हन्तुकाम: अम्बे! माम् श्रेणिक: राजा, मारयितुकाम: अम्बे! माम् श्रेणिक: राजा, बंधितुकाम: अम्बे! माम् श्रेणिक: राजा, निक्षेप्तुकाम: अम्बे! माम् श्रेणिक: राजा, तत् कथम् अम्बे! मयि श्रेणिक: राजा अत्यन्तस्नेहानु-रागरक्त:?
७३. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने चेलना देवी को इस प्रकार कहा—अम्मा! राजा श्रेणिक मेरी घात करना चाहते हैं। अम्मा! राजा श्रेणिक मुझे मारना चाहते हैं। अम्मा! राजा श्रेणिक मुझे बांधना चाहते हैं। अम्मा! राजा श्रेणिक मुझे निर्वासित करना चाहते हैं। अम्मा! तब फिर राजा श्रेणिक मेरे प्रति अत्यन्त स्नेहानुराग से रक्त कैसे हुए?१३९
सूत्र ७३
१३९. प्रस्तुत सूत्र में ‘णं’ वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। सूत्रकार ने ‘घाएउकामे, मारेउकामे, बंधेउकामे, निच्छुभिउकामे—इन चार पदों का प्रयोग किया है। वृत्तिकार के अनुसार घातन, मारण, बंधन, निच्छुंभण—ये चारों पराभव के सूचक हैं। अर्थ की दृष्टि से इनमें कुछ भिन्नता भी है।
१. घातन—मरवाना, विनाश करवाना।
२. मारण—प्रताड़ित करना।
३. बंधन—बांधना।
४. निच्छुंभण—निष्कासित करना।
७४. तए णं सा चेल्लणा देवी कूणियं रायं एवं वयासी—एवं खलु पुत्ता! तुमंसि ममं गब्भे आभूए समाणे तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं ममं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव जाओ णं सेणियस्स रण्णो उयरवलिमंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणीओ विसाएमाणीओ परिभाएमाणीओ परिभुंजेमाणीओ दोहलं विणेंति जाव अहं सेणियस्स रण्णो तेहिं उयरवलिमंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी विसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी दोहलं विणेमि।
तत: सा चेल्लना देवी कूणिकं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु पुत्र! त्वयि मम गर्भे आभूते सति त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु मम अयम् एतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्यास्ता: अम्बा: यावत् या: श्रेणिकस्य राज्ञ: उदरवलिमांसै: ‘सोल्लेहि’ च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च ‘जाइं’ च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्त्य: विस्वादयन्त्य: परिभाजयन्त्य: परिभुञ्जाना: दोहदं विनयन्ति यावद् अहं श्रेणिकस्य राज्ञ: तै: उदरवलिमांसै: ‘सोल्लेहि’ च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च ‘जाइं’ च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना दोहदं विनयामि।
७४. तदनन्तर उस चेलना देवी ने राजा कूणिक को इस प्रकार कहा—पुत्र! मेरे गर्भ में तुम्हारे उत्पन्न होने के बहुप्रतिपूर्ण तीन माह व्यतीत होने के बाद मुझे यह इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं यावत् जो राजा श्रेणिक के उदर के पकाए हुए, तले हुए और भुने हुए मांसखंडों के साथ सुरा, मधु, मेरक, मद्य, सीधु एवं प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विस्वाद (विशेष स्वाद) लेती हुई, वितरण करती हुई और परिभोग करती हुई अपना दोहद पूरा करती हैं यावत् मैंने राजा श्रेणिक के उदर के पकाए हुए, तले हुए, भुने हुए मांसखंडों के साथ सुरा, मधु, मेरक, मद्य, सीधु एवं प्रसन्ना का आस्वाद लेते हुए, विस्वाद (विशेष स्वाद) लेते हुए, वितरण करते हुए और परिभोग करते हुए अपने दोहद को पूरा किया।
७५. तए णं अहं संपुण्णदोहला सम्माणियदोहला वोच्छिण्णदोहला तं गब्भं सुहंसुहेणं परिवहामि।।
तत: अहं सम्पूर्णदोहदा सम्मानितदोहदा व्युच्छिन्नदोहदा तं गर्भं सुखंसुखेन परिवहामि।
७५. तदनन्तर दोहद पूरा होने से मैं संपूर्ण दोहद वाली, सम्मानित दोहद वाली और व्युच्छिन्न दोहद वाली हो उस गर्भ का सुखपूर्वक-सुखपूर्वक परिवहन करने लगी।
७६. तए णं ममं अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—जइ ताव इमेणं दारएणं गब्भगएणं चेव पिउणो उयरवलिमंसाइं खाइयाइं, तं सेयं खलु मे एयं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा विद्धंसित्तए वा—एवं संपेहेमि, संपेहेत्ता तं गब्भं बहूहिं गब्भसाडणेहि य गब्भपाडणेहि य गब्भगालणेहि य गब्भविद्धंसणेहि य इच्छामि तं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा विद्धंसित्तए वा, नो चेव णं से गब्भे सडइ वा पडइ वा गलइ वा विद्धंसइ वा॥
तत: मम अन्यदा कदाचित् पूर्वरात्रापरात्र-कालसमये अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—यदि तावत् अनेन दारकेण गर्भगतेन चैव पितु: उदरवलिमांसानि खादितानि, तद् श्रेय: खलु मे एतं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा विध्वंसितुं वा—एवं संप्रेक्षे, संप्रेक्ष्य तं गर्भं बहुभि: गर्भशाटनै: च गर्भपातनै: च गर्भगालनै: च गर्भविध्वंसनै: च इच्छामि तं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा विध्वंसितु वा, नो चैव स: गर्भ: शटति वा पतति वा गलति वा विध्वंसते वा।
७६. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में मुझे यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस बालक ने गर्भगत ही (गर्भ में रहते हुए ही) पिता के उदर के मांसखंडों को खाया है। अत: मेरे लिए इस गर्भ को नष्ट कर देना, गिरा देना, गला देना एवं विध्वस्त कर देना श्रेयस्कर है—मैंने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर उस गर्भ को नष्ट करने वाले, गर्भ को गिराने वाले, गर्भ को गलाने वाले एवं गर्भ को विध्वस्त करने वाले द्रव्यों से उस गर्भ को नष्ट करने, गिराने, गलाने एवं विध्वस्त करने की इच्छा की, लेकिन वह गर्भ नष्ट नहीं हुआ और न ही गिरा, गला और विध्वस्त हुआ।
७७. तए णं अहं तं गब्भं जाहे नो संचाएमि बहूहिं गब्भसाडणेहि य जाव गब्भविद्धंसणेहि य साडित्तए वा जाव विद्धंसित्तए वा ताहे संता तंता परितंता निव्विण्णा समाणी अकामिया अवसवसा अट्टदुहट्ट-वसट्टा तं गब्भं परिवहामि॥
तत: अहं तं गर्भं यदा नो संशक्नोमि बहुभि: गर्भशाटनै: च यावत् गर्भविध्वंसनै: च शाटयितुं वा यावत् विध्वंसितुं वा तदा श्रान्ता तान्ता परितान्ता निर्विण्णा सती अकामिका अवशवशा आर्त्तदु:खार्त्तवशार्त्ता तं गर्भं परिवहामि।
७७. तदनन्तर मैं जब उस गर्भ को नष्ट करने वाले यावत् गर्भ को विध्वस्त करने वाले द्रव्यों से उसे नष्ट करने यावत् विध्वस्त करने में समर्थ नहीं हुई तो मैं श्रान्त, क्लान्त, खिन्न और उदासीन होकर, अनिच्छापूर्वक, विवशता से आर्त्त, दु:खार्त एवं पराधीनता से पीड़ित हो उस गर्भ का परिवहन करने लगी।
७८. तए णं अहं नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अद्धट्ठमाण राइंदियाणं वीइक्कंताणं सूमालं सुरूवं दारगं पयामि।।
तत: अहं नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अर्द्धाष्टमेषु रात्रिन्दिवेषु व्यतिक्रान्तेषु सुकुमारं सुरूपं दारकं प्रजाये।
७८. तदनन्तर बहुप्रतिपूर्ण नौ माह और साढ़े सात दिन-रात व्यतीत होने पर मैंने सुकुमार एवं सुरूप (रूपसंपन्न) पुत्र को जन्म दिया।
७९. तए णं ममं इमे एयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—जइ ताव इमेणं दारएणं गब्भगएणं चेव पिउणो उयरवलिमंसाइं खाइयाइं, तं न नज्जइ णं एस दारए संवड्ढमाणे अम्हं कुलस्स अंतकरे भविस्सइ, तं सेयं खलु अम्हं एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झावित्तए—एवं संपेहेमि, संपेहेत्ता दासचेडिं सद्दावेमि, सद्दावेत्ता एवं वयामि—गच्छ णं तुमं देवाणुप्पिए! एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झाहि।
तत: मम अयम् एतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—यदि तावत् अनेन दारकेण गर्भगतेन चैव पितु: उदवलिमांसानि खादितानि, तद् न ज्ञायते एष: दारक: संवर्धमान: अस्माकं कुलस्य अन्तकर: भविष्यति, तद् श्रेय: खलु अस्माकम् एतं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झयितुं—एवं संप्रेक्षे, संप्रेक्ष्य दासचेटीं शब्दयामि, शब्दयित्वा एवं वदामि—गच्छ त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झ।
७९. तदनन्तर मुझे यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस बालक ने गर्भगत ही पिता के उदर के मांसखंडों को खाया है। न जाने यह बालक बड़ा होकर हमारे कुल का ही अन्त (विनाश) करने वाला हो जाए। अत: हमारे लिए इस बालक को एकान्त में अकुरडी पर फेंक देना श्रेयस्कर है, मैंने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर दासचेटी को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम जाओ, इस बालक को एकान्त में अकुरडी पर फेंक दो।
८०. तए णं सा दासचेडी ममं एवं वुत्ता समाणी करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु ममं एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेइ, पडिसुणेत्ता तुमं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता जेणेव असोगवणिया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तुमं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झइ।
तत: सा दासचेटी मया एवम् उक्ता सती करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा मम एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृणोति, प्रतिश्रुत्य त्वां करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव अशोकवनिका तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्वाम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झति।
८०. तदनन्तर मेरे ऐसा कहने पर उस दासचेटी ने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर मेरे इस अर्थ को विनयपूर्वक स्वीकार किया, स्वीकार कर तुम्हें करतलपुट से ग्रहण किया, ग्रहण कर वह जहां अशोकवनिका थी वहीं आयी, आकर उसने तुम्हें एकान्त में अकुरडी पर फेंक दिया।
८१. तए णं तुमे एगंते उक्कुरुडियाए उज्झितेणं समाणेणं सा असोगवणिया उज्जोविया यावि होत्था।
तत: त्वयि एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झिते सति सा अशोकवनिका उद्योतिता चापि बभूव।
८१. तदनन्तर तुम्हें एकान्त में अकुरडी पर फेंके जाने से वह अशोकवनिका उद्योतित हो गयी, वहां प्रकाश व्याप्त हो गया।
८२. तए णं से सेणिए राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे जेणेव असोगवणिया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तुमं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झियं पासेइ, पासेत्ता आसुरुत्ते जाव मिसिमिसे-माणे तुमं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता जेणेव अहं तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता ममं उच्चावयाहिं आओसणाहिं आओसइ, उच्चावयाहिं निब्भंछणाहिं निब्भंछेइ, उच्चावयाहिं उद्धंसणाहिं उद्धंसेइ, उद्धंसेत्ता एवं वयासी—कीस णं तुमं ममं पुत्तं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झावेसि? त्ति कट्टु ममं उच्चावयसवहसावितं करेइ, करेत्ता एवं वयासी—तुमं णं देवाणुप्पिए! एयं दारगं अणुपुव्वेणं सारक्खमाणी संगोवेमाणी संवड्ढेहि।
तत: स: श्रेणिक: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन् यत्रैव अशोकवनिका तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्वाम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झितं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: यावत् ‘मिसिमिसेमाणे’ त्वां करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव अहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य माम् उच्चावचै: आक्रोशनै: आक्रोशति, उच्चावचै: निर्भर्त्सनै: निर्भर्त्सयति, उच्चावचै: उर्द्धर्षणै: उद्धर्षति, उद्धर्ष्य एवम् अवादीत्—कस्मात् त्वं मम पुत्रम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झयसि? इति कृत्वा माम् उच्चावचशपथशापितं करोति, कृत्वा एवम् अवादीत्—त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती सवंर्धय।
८२. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक इस संवाद के प्राप्त होने पर जहां अशोकवनिका थी वहीं आया, आकर उसने एकान्त में अकुरडी पर फेंके गए तुमको देखा, देखकर वह क्रोध से तमतमा उठा यावत् क्रोध से जलते हुए उसने करतलपुट से तुमको ग्रहण किया, ग्रहण कर वह जहां मैं थी वहीं आया, आकर उसने मुझे उच्चावच शब्दों से फटकारा, उच्चावच निर्भर्त्सनाओं से तिरस्कृत किया, उच्चावच उद्धर्षणाओं से धमकाया, धमकाकर इस प्रकार कहा—तुमने मेरे पुत्र को एकान्त में अकुरडी पर कैसे फिंकवाया? ऐसा कहकर उसने मुझे उच्चावच (शब्दों से) सौगंध दिलाई, दिलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम इस बालक का क्रमश: संरक्षण, संगोपन करती हुई संवर्धन करो।
८३. तए णं अहं सेणिएणं रण्णा एवं वुत्ता समाणी लज्जिया विलिया विड्डा करयल-परिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु सेणियस्स रण्णो एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेमि, पडिसुणेत्ता तुमं अणुपुव्वेणं सारक्खमाणी संगोवेमाणी संवड्ढेमि।
तत: अहं श्रेणिकेन राज्ञा एवम् उक्ता सती लज्जिता व्रीडिता व्रीडा-करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा श्रेणिकस्य राज्ञ: एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृणोमि, प्रतिश्रुत्य त्वाम् अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती संवर्धयामि।
८३. तदनन्तर राजा श्रेणिक के द्वारा ऐसा कहे जाने पर अपने आपको लज्जित, व्रीडित (संकुचित) और अपमानित अनुभव करते हुए मैंने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर राजा श्रेणिक के इस अर्थ (आदेश) को विनयपूर्वक स्वीकार किया, स्वीकार कर तुम्हारा क्रमश: संरक्षण, संगोपन करती हुई संवर्धन करने लगी।
८४. तए णं तुम्हं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झिज्जमाणस्स अग्गंगुलिया कुक्कुडिपिच्छएणं दूमिया वि होत्था, अभिक्खणं-अभिक्खणं पूयं च सोणियं च अभिनिस्सवेइ।
तत: तव एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झ्यमानस्य अग्रांगुलिका कुक्कुटी-पिच्छकेन दूना अपि बभूव, अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं पूयं च शोणितं च अभिनिस्रवति।
८४. तदनन्तर एकान्त में अकुरडी पर फेंके जाने से तुम्हारी अंगुलि का अग्रभाग मुर्गी के पंख से घायल हो गया। उससे बार-बार पीव और रक्त स्रवित होने लगा।
८५. तए णं तुमं वेयणाभिभूए समाणे महया-महया सद्देणं आरससि।
तत: त्वं वेदनाभिभूत: सन् महता-महता शब्देन आरससि।
८५. तदनन्तर तुम वेदना से अभिभूत हो जोर-जोर से शब्द करते हुए चिल्लाने लगे।
८६. तए णं से सेणिए राया तुम्हं आरसियसद्दं सोच्चा निसम्म जेणेव तुमं तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तुमं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता तं अग्गंगुलियं आसयंसि पक्खिवइ, पक्खिवित्ता पूयं च सोणियं च आसएणं आमुसइ। तए णं तुमं निव्वुए निव्वेयणे तुसिणीए संचिट्ठसि।
तत: स: श्रेणिक: राजा तव आरसितशब्दं श्रुत्वा निशम्य यत्रैव त्वं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्वां करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा ताम् अग्रांगुलिकाम् आस्यके प्रक्षिपति, प्रक्षिप्य पूयं च शोणितं च आस्यकेन आमृशति। तत: त्वं निर्वृत: निर्वेदन: तूष्णीक: संतिष्ठसे।
८६. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक तुम्हारे चिल्लाने का शब्द सुनकर, अवधारण कर जहां तुम थे वहीं आया, आकर उसने करतलपुट से तुमको ग्रहण किया, ग्रहण कर तुम्हारी अंगुलि के उस अग्रभाग को मुंह में रखा, रखकर पीव और रक्त को मुंह से चूसा (और थूक दिया)। इससे तुम शांत, वेदनारहित और चुप हो गए (तुमने रोना बंद कर दिया)।
८७. जाहे वि य णं तुमं वेयणाए अभिभूए समाणे महया-महया सद्देणं आरससि, ताहे वि य णं सेणिए राया जेणेव तुमं तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तुमं करयलपुडेणं गिण्हइ, गिण्हित्ता तं अग्गंगुलियं आसयंसि पक्खिवइ, पक्खिवित्ता पूयं च सोणियं च आसएणं आमुसइ। तए णं तुमं निव्वुए निव्वेयणे तुसिणीए संचिट्ठसि—एवं खलु तव पुत्ता! सेणिए राया अच्चंतनेहाणुरागरत्ते।
यदा अपि च त्वं वेदनया अभिभूत: सन् महता-महता शब्देन आरससि, तदा अपि च श्रेणिक: राजा यत्रैव त्वं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्वां करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा ताम् अग्रांगुलिकाम् आस्यके प्रक्षिपति, प्रक्षिप्य पूयं च शोणितं च आस्यकेन आमृशति। तत: त्वं निर्वृत: निर्वेदन: तूष्णीक: संतिष्ठसे—एवं खलु त्वयि पुत्र! श्रेणिक: राजा अत्यन्त-स्नेहानुरागरक्त:।
८७. जब भी तुम वेदना से अभिभूत होने पर जोर-जोर से शब्द करते हुए चिल्लाते तभी राजा श्रेणिक जहां तुम होते वहीं आ जाता, आकर करतलपुट से तुमको ग्रहण करता, ग्रहण कर तुम्हारी अंगुलि के उस अग्रभाग को मुंह में रखता, रखकर पीव और रक्त को मुंह से चूसता (और थूक देता)। इससे तुम शांत, वेदनारहित और चुप हो जाते (रोना बंद कर देते)। इस प्रकार पुत्र! राजा श्रेणिक तुम्हारे प्रति अत्यन्त स्नेहानुराग से रक्त है।
कूणियस्य निवेद-पदं
८८. तए णं से कूणिए राया चेल्लणाए देवीए अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म चेल्लणं देविं एवं वयासी—दुट्ठु णं अम्मो! मए कयं सेणियं रायं पियं देवयं गुरुजणगं अच्चंतणेहाणुरागरत्तं नियलबंधणं करंतेणं, तं गच्छामि णं सेणियस्स रण्णो सयमेव नियलाणि छिंदामित्तिकट्टु परसुहत्थगए जेणेव चारगसाला तेणेव पहारेत्थ गमणाए।
कूणिकस्य निर्वेद-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा चेल्लनाया: देव्या: अन्तिके एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य चेल्लनां देवीम् एवम् अवादीत्—दुष्ठु अम्बे! मया कृतं श्रेणिकं राजानं प्रियं दैवतं गुरुजनकम् अत्यन्तस्नेहानुरागरक्तं निगडबन्धनं कुर्वता, तद् गच्छामि श्रेणिकस्य राज्ञ: स्वयमेव निगडानि छिनद्मि इति कृत्वा परशुहस्तगत: यत्रैव चारकशाला तत्रैव प्रादीधरत् गमनाय।
कूणिक का निर्वेद-पद
८८. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने चेलना देवी के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर चेलना देवी से इस प्रकार कहा—अम्मा! प्रिय, देवरूप, गुरुजनसदृश, अत्यन्त स्नेहानुराग से रक्त राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांधकर मैंने बहुत बुरा किया। इसलिए मैं जाऊं और राजा श्रेणिक की बेड़ियों का स्वयं ही छेदन करूं, ऐसा कर (सोच कर) उसने परशु को हाथ में लेकर जहां कारागृह१४०था वहां जाने का निश्चय किया।
सूत्र ८८
१४०. कारागृह (चारगसाला)
‘चारकशाला’ पद कारागृह का वाचक है। यहां कैदियों को बंदी बनाकर रखा जाता और उन्हें अनेक प्रकार के दारुण कष्ट दिए जाते थे। आगम साहित्य में कई स्थलों पर चारकशाला में दिए जाने वाले कष्टों का मार्मिक चित्रण मिलता है।
प्रस्तुत सूत्र में राजा कूणिक ने अपने पिता राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांधकर किस प्रकार कारागृह में कैद कर दिया—इसका वर्णन है। आवश्यक चूर्णि में कूणिक द्वारा कैदगृह में राजा श्रेणिक को दिए जाने वाले दारुण कष्टों का वर्णन है।
सेणियस्स अप्पघाय-पदं
८९. तए णं सेणिए राया कूणियं रायं परसुहत्थगयं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता एवं वयासी—एस णं कूणिए राया अपत्थियपत्थए दुरंत-पंत-लक्खणे हीणपुण्ण-चाउद्दसिए सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिए परसुहत्थगए इह हव्वमागच्छइ, तं न नज्जइ णं ममं केणइ कु-मारेणं मारिस्सइत्तिकट्टु भीए तत्थे तसिए उव्विग्गे संजायभए तालपुडगं विसं आसगंसि पक्खिवइ॥
श्रेणिकेन पुत्रस्य पुनरानयन-पदम्
तत: स: श्रेणिक: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन् यत्रैव अशोकवनिका तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तं दारकम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झितं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: यावत् ‘मिसिमिसेमाणे’ तं दारकं करतलपुटेन गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव चेल्लना देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चेल्लनां देवीम् उच्चावचै: आक्रोशनै: आक्रोशति, उच्चावचै: निर्भर्त्सनै: निर्भर्त्सयति, उच्चावचै: उद्धर्षणै: उद्धर्षति, उद्धर्ष्य एवम् अवादीत्—कस्मात् त्वं मम पुत्रम् एकान्ते ‘उक्कुरुडियाए’ उज्झयसि? इति कृत्वा चेल्लनां देवीम् उच्चावचशपथशापितं करोति, कृत्वा एवम् अवादीत्—त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती संवर्धय।
श्रेणिक का आत्मघात-पद
८९. तदनन्तर राजा श्रेणिक ने हाथ में परशु लेकर आते हुए राजा कूणिक को देखा, देखकर (मन ही मन) इस प्रकार बोला—यह अप्रार्थित का प्रार्थी१४१, दुरंत-प्रांत-लक्षण१४२, हीनपुण्यचातुर्दशिक१४३, श्री, ह्री, धृति और कीर्ति से शून्य१४४ राजा कूणिक हाथ में परशु लिए शीघ्रता से इधर आ रहा है। यह न जाने मुझे किस कुमौत से मारेगा, यह कर (सोचकर) भीत, त्रस्त, तृषित, उद्विग्न१४५ और भयाक्रान्त हो उसने तालपुट विष१४६ को मुंह में रख लिया।
सूत्र ८९
१४१. अप्रार्थित का प्रार्थी (अपत्थियपत्थिए)
‘अपत्थियपत्थिए’ का अर्थ है—अवांछनीय की अभिलाषा करने वाला।
जयाचार्य ने इसका अर्थ मरणवांछक किया है।
श्रेणिक ने कूणिक को सामने से आते हुए देखा तो उसके मन में पहली प्रतिक्रिया यही हुई—यह मुझे मारना चाहता है।
१४२. दुरंत-प्रांत-लक्षण (दुरंत-पंत-लक्खणे)
दुरन्त का अर्थ है—दु:खद अन्त अथवा दु:खद परिणाम वाला। ‘पंत’ देशी शब्द है, इसका अर्थ है—अशोभनीय। दोनों का संयुक्त तात्पर्य होगा—परिणाम में दु:खदायी एवं अशोभनीय लक्षण वाला।
१४३. हीनपुण्यचातुर्दशिक (हीनपुण्णचाउद्दसिए)
‘भगवई’ की वृत्ति के अनुसार जन्म के लिए चतुर्दशी पुण्यतिथि मानी गयी है। तू चतुर्दशी को जन्मा हुआ नहीं है—यह आक्रोशसूचक कथन है।जयाचार्य ने इसका अर्थ अमावस्या को जन्मा हुआ किया है।
१४४. श्री....से शून्य (सिरि....परिवज्जिए)
सूत्रकार ने कूणिक को श्री, हृी, धृति और कीर्ति से शून्य कहा है। श्री आदि शब्दों का अर्थ इस प्रकार है—
श्री—लक्ष्मी, समृद्धि, शोभा। यहां शोभा अर्थ अधिक प्रासंगिक है।
ह्री—लज्जा
धिइ—धैर्य
कीर्ति—यश, ख्याति।
१४५. भीत....उद्विग्न (भीए....उव्विग्गे)
यहां भीत, त्रस्त आदि पद राजा श्रेणिक के लिए प्रयुक्त हैं। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१. भीत—डरा हुआ अथवा अत्यन्त डरा हुआ।
२. त्रस्त—भय से प्रकम्पित।
३. तृषित—तृषित का अर्थ है—प्यासा। कहीं-कहीं ‘सुसिए’ पाठ भी प्राप्त होता है। ‘तसिए’ देशी शब्द है। ‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति के अनुसार यह वह अवस्था है जहां प्राणी का आनन्द रस सर्वथा सूख जाता है।
४. उद्विग्न—‘मुझे इस अनर्थ से छुटकारा कैसे मिलेगा?’ इस प्रकार के अध्यवसाय वाला।
अथवा भीत से उद्विग्न तक के सभी शब्द एकार्थक तथा उत्तरोत्तर भय की प्रकर्षावस्था के सूचक हैं।
१४६. तालपुट विष (तालपुडगं विसं)
यह सद्योघाती विष है। इसका सेवन करने वाला व्यक्ति ओष्ठपुट के भीतर जाने के बाद ताली बजाए उतने अल्प समय में मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
शब्दविमर्श
कुमारेण—कुमौत। यहां ‘कु’ ‘कुत्सित’ अर्थ का तथा मार ‘मृत्यु’ का वाचक है।
90.तए णं से सेणिए राया तालपुडगविसंसि आसगंसि पक्खित्ते समाणे मुहुत्तंतरेणं परिणममाणंसि निप्पाणे निच्चिट्ठे जीवविप्पजढे ओइण्णे।
तत: स: श्रेणिक: राजा तालपुटकविषे आस्यके प्रक्षिप्ते सति मुहूर्त्तान्तरेण परिणमति निष्प्राण: निष्चेष्ट: जीवविप्रहीण: अवतीर्ण:।
९०. तदनन्तर वह राजा श्रेणिक तालपुट विष के मुंह में प्रक्षिप्त होने के मुहूर्त्त भर बाद उसका परिणमन होने पर निष्प्राण, निश्चेष्ट और जीव-विप्रमुक्त१४७ हो भूमि पर गिर गया।
सूत्र ९०
१४७. निष्प्राण....जीवविप्रमुक्त (निप्पाणे....जीवविप्पजढे)
प्राण का अर्थ है—जीवन। यहां निष्प्राण शब्द जीवन रहित, निश्चेष्ट शब्द चेष्टारहित और जीवविप्पजढ शब्द जीव से विप्रमुक्त अवस्था का सूचक है।वृत्तिकार ने इन तीनों ही शब्दों को प्राणापहार का सूचक माना है।
शब्दविमर्श
परिणममाणंसि—परिणमन होने पर।
ओइण्णे—भूमि पर गिरना।
९१. तए णं से कूणिए राया जेणेव चारगसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सेणियं रायं निप्पाणं निच्चिट्ठं जीवविप्पजढं ओइण्णं पासइ, पासित्ता महया पिइसोएणं अप्फुण्णे समाणे परसुनियत्ते विव चंपगवरपायवे धसत्ति धरणीयलंसि सव्वंगेहिं संनिवडिए॥
तत: स: कूणिक: राजा यत्रैव चारकशाला तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रेणिकं राजानं निष्प्राणं निष्चेष्टं जीवविप्रहीणम् अवतीर्णं पश्यति, दृष्ट्वा महता पितृशोकेन ‘अप्फुण्ण’ सन् परशुनिकृत्त: इव चम्पकवरपादप: ‘धस्’ इति धरणीतले सर्वाङ्गै: संनिपतित:।
९१. तदनन्तर वह राजा कूणिक जहां कारागृह था वहीं आया, आकर उसने राजा श्रेणिक को निष्प्राण, निष्चेष्ट और जीव-विप्रमुक्त हो भूमि पर गिरा हुआ देखा, देखकर महान् पितृशोक से आक्रान्त हो परशु से छिन्न प्रवर चम्पक वृक्ष की भांति वह अपने सम्पूर्ण शरीर के साथ धड़ाम से धरती पर गिर गया।
कूणियस्स विलावकरण-पदं
९२. तए णं से कूणिए राया मुहुत्तंतरेण आसत्थे समाणे रोयमाणे कंदमाणे सोयमाणे विलवमाणे एवं वयासी—अहो णं मए अधण्णेणं अपुण्णेणं अकयपुण्णेणं दुट्ठ कयं सेणियं रायं पियं देवयं गुरुजणगं अच्चंतनेहाणुरागरत्तं नियलबंधणं करंतेणं, मम मूलागं चेव णं सेणिए राया कालगएत्तिकट्टु ईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाह-दूय-संधिवालसद्धिं संपरिवुडे रोयमाणे कंदमाणे सोयमाणे विलवमाणे महया इड्ढीसक्कारसमुदएणं सेणियस्स रण्णो नीहरणं करेइ, बहूइं लोइयाइं मयकिच्चाइं करेइ।
कूणिकस्य विलापकरण-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा मुहूर्त्तान्तरेण आश्वस्त: सन् रुदन् क्रन्दन् शोचन् विलपन् एवम् अवादीत्—अहो मया अधन्येन अपुण्येन अकृतपुण्येन दुष्ठु कृतं श्रेणिकं राजानं प्रियं दैवतं गुरुजनकम् अत्यन्तस्नेहानुरागरक्तं निगडबन्धनं कुर्वता, मम मूलकं चैव श्रेणिक: राजा कालगत: इति कृत्वा ईश्वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाह-दूत-संधिपालसार्द्धं सम्परिवृत: रुदन् क्रन्दन् शोचन् विलपन् महता ॠद्धिसत्कार-समुदयेन श्रेणिकस्य राज्ञ: निर्हरणं करोति, बहूनि लौकिकानि मृतकृत्यानि करोति।
कूणिक का विलापकरण-पद
९२.तदनन्तर वह राजा कूणिक मुहूर्त्त भर बाद आश्वस्त होने पर रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ (कलपता हुआ), शोक करता हुआ, विलाप करता हुआ१४८ इस प्रकार बोला—अहो मुझ जैसे अधन्य, अपुण्य (पुण्यहीन), अकृतपुण्य१४९ ने प्रिय, देवरूप, गुरुजन सदृश, अत्यन्त स्नेहानुराग से रक्त राजा श्रेणिक को बेड़ी से बांधकर बहुत बुरा किया। मूलत: मेरे अपराध के कारण ही राजा श्रेणिक कालगत (मृत्यु को प्राप्त) हुआ है, ऐसा कहकर उसने ईश्वर, तलवर, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह, दूत और सन्धिपाल१५०—इन सबके साथ संपरिवृत हो रोते हुए, क्रन्दन करते हुए (कलपते हुए), शोक करते हुए और विलाप करते हुए महान् ॠद्धि और सत्कार-समुदय१५१ के साथ राजा श्रेणिक के शव का निर्हरण१५२ किया और अनेक लौकिक मृतक कार्य संपन्न किए।
सूत्र ९२
१४८. रोता हुआ....विलाप करता हुआ (रोयमाणे.... विलवमाणे)
प्रस्तुत सूत्र में रुदन, क्रन्दन, शोक और विलाप—ये चारों ही सामान्यतया शोकाकुल अवस्था के सूचक हैं। शाब्दिक दृष्टि से इनमें कुछ भिन्नता भी है, जैसे—
१. रुदन—रोना, आंसू बहाना।
२. क्रन्दन—ध्वनिपूर्वक क्रन्दन करना, जोर-जोर से चिल्लाना।
३. शोक—अफसोस करना।
४. विलाप—आर्त्तनाद करना, आर्त्त स्वर में रोना।
१४९. अधन्य....अकृतपुण्य (अधण्णेणं....अकयपुण्णेणं)
अधन्य पद का अर्थ है—भाग्यहीन और अपुण्य का अर्थ है—पुण्यहीन। अपुण्य का एक अर्थ अपवित्र भी किया जा सकता है।
अकृतपुण्य वह होता है, जिसने अतीत में पुण्यों का उपार्जन नहीं किया। पुण्यों का उपार्जन करने वाला पुण्यवान होता है। भाग्यवान बनने के लिए पुण्यवत्ता का होना अनिवार्य है।
१५०. ईश्वर....संधिपाल (ईसर....संधिवाल)
ईश्वर, तलवर आदि पदसमूह का प्रयोग आगम-साहित्य में अनेक स्थानों पर है। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१.ईश्वर—युवराज। ‘ठाणं’ की वृत्ति में चार हजार राजाओं के अधिपति अथवा अणिमा आदि आठ लब्धियों के धारक को ईश्वर कहा गया है। ‘अणुओगदाराइं’ की चूर्णि में ईश्वर का एक अर्थ मंत्री भी किया गया है
२. तलवर—नगररक्षक, कोतवाल। प्राचीन व्यवस्था में तलवर का महत्त्वपूर्ण स्थान था। चामर को छोड़ वह राजा के समान ही माना जाता था। राजा तुष्ट होकर जिसे रत्नखचित सोने के पट्ट से विभूषित करता, वह तलवर कहलाता था।
३. माडम्बिक—मडम्ब का स्वामी माडम्बिक कहलाता है। ‘मडम्ब’ के अनेक अर्थ प्राप्त होते हैं, जैसे—
● जिसके एक योजन तक कोई ग्राम न हो।
● जिसके ढाई योजन तक कोई ग्राम न हो।
● जिसके चारों ओर अर्द्धयोजन तक कोई ग्राम न हो।
● जिसके चारों ओर कोई सन्निवेश न हो।
‘भगवई’ की वृत्ति में सन्निवेशविशेष के नायक को माडम्बिक कहा गया है।
४. कौटुम्बिक—कुटुम्ब का स्वामी। कौटुम्बिक के लिए द्रष्टव्य सू. 17 का टिप्पण।
५. इभ्य—इभ का अर्थ है—हाथी। जो हाथी रखने में समर्थ होता अथवा जिसके पास इतना धन होता कि उसकी धनराशि में छिपा हुआ ऊंची सूंड वाला हाथी भी दिखाई न दे सके, वह इभ्य कहलाता।
६. श्रेष्ठि—नगरसेठ। जिसके मस्तक पर लक्ष्मी के चिह्न से युक्त स्वर्णपट्ट बंधा रहता।
७. सेनापति—राजा द्वारा स्थापित हस्ति, अश्व, रथ और पदाति रूप चतुरंगिणी सेना का नायक।
८. सार्थवाह—सार्थ का अर्थ है—व्यापार हेतु प्रस्थान करने वाले मुसाफिरों का समूह। सार्थ का मुखिया अथवा राजा के द्वारा स्वीकृति प्राप्त कर देशान्तर जाने वाले व्यापारी वर्ग का नेतृत्व करने वाला सार्थवाह कहलाता है।
९. दूत—संदेशवाहक। प्राचीन राज्य-व्यवस्था में दूत का विशेष स्थान था। कौटिलीय अर्थशास्त्र में राजा के लिए दूतमुख (दूत के द्वारा अपनी बात सुनाने वाला) शब्द का प्रयोग मिलता है।
१०. सन्धिपाल—दो राज्यों के बीच होने वाली संधि का रक्षक।
१५१. ॠद्धि और सत्कार-समुदय (इड्ढिसक्कारसमुदएणं)
यहां ॠद्धि से वस्त्र, स्वर्ण आदि का तथा सत्कार से पूजा विशेष का ग्रहण किया गया है।
१५२. निर्हरणं (नीहरणं)
निर्हरण का शाब्दिक अर्थ है—निर्गमन, बाहर निकालना। यहां निर्हरण का तात्पर्य है—शव को घर से बाहर निकाल दाह-संस्कार हेतु ले जाना, शव को चिता पर रखना।
कूणिएण रायहाणीपरिवत्तण-पदं
९३. तए णं से कूणिए राया एएणं महया मणोमाणसिएणं दुक्खेणं अभिभूए समाणे अण्णया कयाइ अंतेउरपरियालसंपरिवुडे सभंड-मत्तोवगरणमायाए रायगिहाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव चंपा नयरी तेणेव उवागच्छइ, तत्थ वि य णं विउलभोगसमिइसमण्णागए कालेणं अप्पसोए जाए यावि होत्था।
कूणिकेन राजधानी-परिवर्तन-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा एतेन महता मनोमानसिकेन दु:खेन अभिभूत: सन् अन्यदा कदाचिद् अन्त:पुरपरिवार-सम्परिवृत: सभाण्डामत्रोपकरणम् आदाय राजगृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव चम्पा नगरी तत्रैव उपागच्छति, तत्र अपि च विपुलभोगसमितिसमन्वागत: कालेन अल्पशोक: जात: चापि बभूव।
कूणिक द्वारा राजधानी-परिवर्तन-पद
९३. तदनन्तर किसी समय इस महान् मनोमानसिक१५३ दु:ख से अभिभूत हो उस राजा कूणिक ने अन्त:पुर परिवार से संपरिवृत हो भाण्ड (वस्त्र) और अमत्र सहित उपकरणों को१५४ लेकर राजगृह से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह जहां चंपा नगरी थी वहीं आया, वहां भी विपुल भोगसमिति से समन्वागत हो समय के साथ शोकरहित१५५ हो गया।
सूत्र ९३
१५३. मनोमानसिक (मणोमाणसिएणं)
यहां मनोमानसिक दु:ख का विशेषण है। वह दु:ख जो मन में होता है अर्थात् जिसका मन में वेदन किया जाता है, जिसे वाणी से व्यक्त नहीं किया जा सकता।
१५४. भाण्ड और अमत्र सहित उपकरणों को (सभंडमत्तोवगरणं)
अमत्र का अर्थ है—पात्र, भाजन। भाण्ड का भी एक अर्थ पात्र है लेकिन यहां भाण्ड शब्द वस्त्र और अमत्र शब्द पात्र का वाचक है। उपकरण से वर्षाकल्प आदि विशेष वस्त्र का ग्रहण किया गया है।
१५५. शोकरहित (अप्पसोए)
यहां अल्प शब्द अभाववाची है। यहां अप्पसोए का अर्थ है—वह शोकमुक्त हो गया।
वेहल्लस्स गंधहत्थिकीला-पदं
९४. तए णं से कूणिए राया अण्णया कयाइ कालाईए दस कुमारे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता रज्जं च रट्ठं च बलं च वाहणं च कोसं च कोट्ठागारं च जणवयं च एक्कारसभाए विरिंचइ, विरिंचित्ता सयमेव रज्जसिरिं करेमाणे पालेमाणे विहरइ।
वेहल्लस्य गंधहस्तिक्रीडा-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा अन्यदा कदाचित् कालादीन् दश कुमारान् शब्दयति, शब्दयित्वा राज्यं च राष्ट्रं च बलं च वाहनं च कोषं च कोष्ठागारं च जनपदं च एकादशभागे विभजति, विभज्य स्वयमेव राज्यश्रीं कुर्वन् पालयन् विहरति।
वेहल्ल का गंधहस्ति-क्रीड़ा-पद
९४. तदनन्तर किसी समय उस राजा कूणिक ने काल आदि दस राजकुमारों को बुलाया, बुलाकर राज्य, राष्ट्र, बल, वाहन, कोष, कोष्ठागार और जनपद को स्वयं ही ग्यारह भागों में बांटा, बांट करके वह राज्यश्री का भोग करते हुए, उसका पालन (रक्षा) करते हुए विहरण करने लगा।
९५. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए कूणियस्स रण्णो सहोयरे कणीयसे भाया वेहल्ले नामं कुमारे होत्था—सूमाले जाव सुरूवे।
तत्र चम्पायां नगर्यां श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: कूणिकस्य राज्ञ: सहोदर: कनीयान् भ्राता वेहल्ल: नाम कुमार: बभूव—सुकुमार: यावत् सुरूप:।
९५. वहां चंपा नगरी में राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज, राजा कूणिक का कनिष्ठ सहोदर भ्राता (छोटा भाई) वेहल्ल नाम का कुमार१५६ था। वह सुकुमार यावत् सुरूप था।
सूत्र ९५
१५६. वेहल्लकुमार (वेहल्ले नामं कुमारे)
राजा श्रेणिक की पत्नी चेलना देवी की कुक्षि से उत्पन्न दो पुत्रों में कूणिक बड़ा और वेहल्लकुमार छोटा था। प्रस्तुत सूत्र के अभिमत से राजा श्रेणिक ने वेहल्लकुमार को जीवित अवस्था में ही सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार दे दिया था।
वृत्तिकार का अभिमत सूत्रकार से भिन्न है। वृत्ति के अनुसार चेलना देवी के कूणिक के अतिरिक्त दो पुत्र और थे—हल्ल और विहल्ल। राजा श्रेणिक ने हल्ल को सेचनक गंधहस्ति तथा विहल्ल को हार प्रदान किया था। ‘अणुत्तरोववाइयदसाओ’ में वेहल्ल और वेहायस को चेलना का तथा हल्ल को धारिणी का पुत्र बताया गया है। आचार्य भिक्षु ने आगम परम्परा का अनुसरण करते हुए केवल वेहल्लकुमार का ही उल्लेख किया है। इस भेद का कारण अन्वेषण का विषय है।
९६. तए णं तस्स वेहल्लस्स कुमारस्स सेणिएणं रण्णा जीवंतएणं चेव सेयणए गंधहत्थी अट्ठारसवंके हारे य पुव्वदिण्णे।
तत: तस्मै वेहल्लाय कुमाराय श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव सेचनक: गंधहस्ती अष्टादशवक्र: हारश्च पूर्वदत्त:।
९६. उस वेहल्लकुमार को राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही सेचनक गंधहस्ती१५७ और अट्ठारह लडों का हार१५८ पूर्वप्रदत्त था।
सूत्र ९६
१५७. सेचनक गन्धहस्ति (सेयणए गंधहत्थी)
गंधहस्ति सब हाथियों में प्रधान होता है। इसे ज्येष्ठक अथवा पट्टहस्ति भी कहा जाता है। इस हाथी की गंध से ही अन्य हाथी पलायन कर जाते हैं अथवा निर्वीर्य हो जाते हैं। यहां सेचनक गंधहस्ति का उल्लेख है। कहा जाता है—राजगृह की पहाड़ियों के आस-पास घना जंगल था। वहां हाथियों का यूथ रहता था। उस यूथ में हथिनियां अनेक थीं, पर यूथपति हाथी अकेला था। ‘मेरा आधिपत्य यथावत् बना रहे’—यह सोचकर वह यूथपति उस यूथ में नए उत्पन्न होने वाले गजकलभों को उत्पन्न होते ही कुचल कर मार डालता। एक गर्भवती हथिनी ने सोचा—यदि मैंने बच्चे को यहीं जन्म दिया तो यह यूथपति उसे भी मार देगा। मुझे कहीं अन्यत्र चले जाना चाहिए। अवसर देखकर वह यूथ से अलग हो गयी और तपस्वियों के एक आश्रम में चली गयी। समय आने पर उसने उस आश्रम में कलभ का प्रसव किया। कलभ कुछ बड़ा हुआ और उस आश्रम में ॠषिकुमारों के साथ वाटिकाओं में जलसिंचन का कार्य करने लगा। ॠषिकुमारों ने उसका ‘सेचनक’ नाम रख दिया।
धीरे-धीरे सेचनक युवा हुआ। उसका सौन्दर्य अद्भुत था। उसके शरीर में अनेक शुभ लक्षण प्रकट होने लगे। एक बार सेचनक नदी के तट पर पानी पीकर घूम रहा था कि अचानक उसे यूथपति दिखाई दिया। उस यूथपति ने भी जैसे ही सेचनक को देखा तो क्रुद्ध हो उठा और सेचनक पर आक्रमण किया। सेचनक युवा और बलवान था। इसलिए उसने कुछ ही प्रहारों में उस वृद्ध यूथपति को समाप्त कर दिया और स्वयं यूथ का स्वामी बन गया।
एक दिन सेचनक के मन में विचार आया—जैसे मेरी मां ने मुझे तापसों के आश्रम में छिपाकर बड़ा किया। मुझे अवसर मिला और मैंने उस वृद्ध यूथपति को समाप्त कर दिया। भविष्य में यही घटना मेरे साथ पुनरावृत्त न हो, इसलिए मुझे आश्रय देने वाले स्थानों को ही समाप्त कर देना चाहिए। इस चिन्तन के साथ ही सेचनक ने जंगल के वृक्षों को उखाड़ फेंका और उस आश्रम को भी तहस-नहस कर दिया, जहां वह जन्मा और बड़ा हुआ था। ॠषिकुमार वहां से अपनी जान बचाकर भागे और सारी स्थिति राजा श्रेणिक तक पहुंचाई। राजा श्रेणिक सेना लेकर वहां पहुंचा, अनेक प्रयत्न किए लेकिन हाथी को वश में नहीं किया जा सका। उस समय राजकुमार नंदीषेण आगे आया। उस पर आरोहण किया और वाणी में मधुरता उडेलते हुए नंदीषेण ने कहा—वत्स! शांत हो जाओ। अपना निग्रह स्वयं करो। नंदीषेण के शब्द सुनते ही उसे अपने अतीत के संबंध की स्मृति हुई और जातिस्मरण ज्ञान उत्पन्न हो गया। वह शांत हो तत्काल स्वयं ही आलान (स्तम्भ) के पास आकर खड़ा हो गया।
उसके बाद जब श्रेणिक ने सेचनक के शुभ लक्षणों को देखा तो उसे अपने साथ ले आया और उसका अभिषेक कर पट्टहस्ति बना दिया। वह हस्तिश्रेष्ठ था, इसलिए उसे राज्य में एक रत्न के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त हुई।
एक ब्राह्मण यज्ञ करता था। उसने अपने दास को यज्ञवाटिका में नियुक्त किया। दास बोला—यदि तुम मुझे यज्ञ में बचा हुआ प्रसाद आदि दोगे तो मैं यहां रहूंगा अन्यथा नहीं। ब्राह्मण ने इसे मंजूर नहीं किया। यज्ञ का जो भी अवशेष होता, वह उसे साधुओं को दे देता। इस दानवृत्ति के कारण वह मरकर देव बना। देवायु पूर्ण कर वह राजा श्रेणिक का पुत्र नंदीषेण बना। उधर वह दास परिभ्रमण करता हुआ सेचनक गंधहस्ती बना। नंदीषेण जब हाथी पर चढ़ा तो सेचनक ने अवधिज्ञान (विभंग अज्ञान) से सारा वृत्त जान लिया और वह शांत हो गया। यह सेचनक के पूर्वभव की घटना है।
१५८. अट्ठारह लड़ों का हार (अट्ठारसवंके हारे)
आगम साहित्य में हार, अर्द्धहार आदि अनेक आभरणों का उल्लेख प्राप्त होता है। हार का अर्थ है—अट्ठारह सरों की मोती आदि की माला।यहां अट्ठारह लड़ों वाला जो हार उल्लिखित है, वह देवप्रदत्त था। वृत्तिकार के अनुसार एक बार शक्र ने देवों की सभा में राजा श्रेणिक की निश्चल भक्ति सम्यक्त्व की प्रशंसा की। एक देव राजा की परीक्षा हेतु नीचे आया। उसने अनेक प्रकारों से राजा की परीक्षा की, पर वह राजा श्रेणिक को किञ्चित् भी विचलित नहीं कर सका। राजा को पूर्णतया उत्तीर्ण पाकर देव अत्यन्त प्रसन्न हुआ। तुष्ट होकर उसने राजा को अट्ठारह लड़ों वाला सुंदर हार तथा दो मृत-गोलक दिए। राजा श्रेणिक ने वह हार चेलना को तथा वे मृत-गोलक (कुंडल युक्त मिट्टी के गोलक) नन्दा को दे दिए। कालान्तर में राजा ने सेचनक हाथी के साथ-साथ वह हार भी वेहल्लकुमार को दे दिया।
९७. तए णं से वेहल्ले कुमारे सेयणएणं गंधहत्थिणा अंतेउर-परियालसंपरिवुडे चंपं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता अभिक्खणं-अभिक्खणं गंगं महाणइं मज्जणयं ओयरइ। तए णं सेयणए गंधहत्थी देवीओ सोंडाए गिण्हइ, गिण्हित्ता अप्पेगइयाओ पट्ठे ठवेइ, अप्पेगइयाओ खंधे ठवेइ, अप्पेगइयाओ कुंभे ठवेइ, अप्पेगइयाओ सीसे ठवेइ, अप्पेगइयाओ दंतमूसले ठवेइ, अप्पेगइयाओ सोंडाए गहाय उड्ढं वेहासं उव्विहइ, अप्पेगइयाओ सोंडागयाओ अंदोलावेइ, अप्पेगइयाओ दंतंतरेसु नीणेइ, अप्पेगइयाओ सीभरेणं ण्हाणेइ, अप्पेगइयाओ अणेगेहिं कीलावणेहिं कीलावेइ।
तत: स: वेहल्ल: कुमार: सेचनकेन गन्धहस्तिना अन्त:पुरपरिवारसम्परिवृत: चम्पाया: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं गंगां महानदीं मज्जनकाय अवतरति। तत: सेचनक: गन्धहस्ती देवी: शुण्डायां गृह्णाति, गृहीत्वा अप्येकका: पृष्ठे स्थापयति, अप्येकका: स्कन्धे स्थापयति, अप्येकका: कुम्भे स्थापयति अप्येकका: शीर्षे स्थापयति, अप्येकका: दन्तमुसले स्थापयति, अप्येकका: शुण्डायां गृहीत्वा ऊर्ध्वं विहायसि उद्विध्यति, अप्येकका: शुण्डागता: आन्दोलयति, अप्येकका: दन्तान्तरेषु नयति, अप्येकका: शीकरै: स्नापयति, अप्येकका: अनेकै: क्रीडनकै: क्रीडयति।
९७. वह वेहल्लकुमार सेचनक गंधहस्ति पर आरूढ़ हो अन्त:पुर-परिवार से संपरिवृत हो चंपा नगरी के बीचोबीच होकर निकलता, निकलकर स्नान हेतु बार-बार गंगा महानदी१५९ में उतरता। तत्पश्चात् वह सेचनक गंधहस्ति रानियों को अपनी सूंड से ग्रहण करता (पकड़ता), ग्रहण कर किन्हीं को अपनी पीठ पर बिठाता, किन्हीं को कंधे पर बिठाता, किन्हीं को अपने गंडस्थल पर बिठाता, किन्हीं को सिर पर बिठाता, किन्हीं को दंतमूसल (हाथी का लंबा नुकीला दांत) पर बिठाता, किन्हीं को सूंड से पकड़कर ऊपर आकाश में उछालता, किन्हीं को सूंड में लेकर झुलाता, किन्हीं को दांतों के बीच में ले जाता, किन्हीं को फुहारों (हवा से उठे हुए जलकणों) से नहलाता, किन्हीं को अनेक प्रकार की क्रीड़ाओं से क्रीड़ा कराता, उनका मनोरंजन करता।
सूत्र ९७
१५९. गंगा महानदी (गंगं महाणइं)
महानदी का शाब्दिक अर्थ है—बड़ी नदी। भरतक्षेत्र के उत्तर-सीमान्तवर्ती हिमवान पर्वत के पद्मद्रह से निकलने वाली दो महानदियों में एक नाम गंगा का है। ‘ठाणं’ में गंगा, यमुना, कृष्णा, कोशी, ऐरावती आदि महानदियों का उल्लेख है। गंगा भारत की एक प्रधान और पवित्रतम नदी है। लोक-मान्यता के अनुसार सूर्यवंशी राजा भगीरथ घोर तपस्या और साधना कर गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए थे। इसीलिए लोक में गंगा को भगीरथकन्या, भगीरथसुता, भागीरथी आदि नामों से पहचाना जाता है।
शब्दविमर्श
दंतमुसले—हाथी का लंबा नुकीला दांत।
उव्विहइ—उत् उपसर्ग पूर्वक ‘व्यध्’ धातु से निष्पन्न उद्विध्यति का अर्थ है—ऊपर फेंकना, उछालना।
सीभरेणं—फुहार, हवा से उठे जलकणों से।
हार-गंधहत्थि-विवाद-पदं
९८. तए णं चंपाए नयरीए सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-(चउम्मुह?) महापहपहेसु बहुजणो अण्ण-मण्णस्स एवमाइक्खइ एवं भासइ एवं पण्णवेइ एवं परूवेइ—एवं खलु देवाणुप्पिया! वेहल्ले कुमारे सेयणएणं गंधहत्थिणा अंतेउर-परियालसंपरिवुडे जाव अणेगेहिं कीलावणएहिं कीलावेइ, तं एस णं वेहल्ले कुमारे रज्जसिरिफलं पच्चणुभवमाणे विहरइ, नो कुणिए राया॥
हार-गन्धहस्ति-विवाद-पदम्
तत्र चम्पायां नगर्यां शृंगाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-(चतुर्मुख?) महापथ-पथेषु बहुजन: अन्योन्यम् एवम् आख्याति एवं भाषते एवं प्रज्ञापयति एवं प्ररूपयति—एवं खलु देवानुप्रिया:! वेहल्ल: कुमार: सेचनकेन गन्धहस्तिना अन्त:पुरपरिवारसम्परिवृत: यावत् अनेकै: क्रीडनकै: क्रीडयति, तद् एष: वेहल्ल: कुमार: राज्यश्री-फलं प्रत्यनुभवन् विहरति, नो कूणिक: राजा।
हार-गंधहस्ति-विवाद-पद
९८. तदनन्तर उस चंपा नगरी के शृंगाटक, त्रिक, चतुष्क, चत्वर, राजमार्गों और मार्गों पर१६० बहुजन—जनसमूह एक दूसरे से इस प्रकार कहता, इस प्रकार भाषण करता, इस प्रकार प्रज्ञापन करता, इस प्रकार प्ररूपण करता१६१—देवानुप्रियो! इस प्रकार वेहल्ल कुमार सेचनक गंधहस्ति के साथ अन्त:पुर-परिवार से संपरिवृत हो यावत् अनेक क्रीड़ाओं से क्रीड़ा कराता है, इसलिए यह वेहल्ल कुमार राज्यश्री (राज्यलक्ष्मी) के फल का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है, राजा कूणिक नहीं।
सूत्र ९८
१६०. शृंगाटक....मार्गों पर (सिंघाडग....पहेसु)
ये सब मार्गवाची शब्द हैं। इनका अर्थ इस प्रकार हैं- शृंगाटक—दोराहा अथवा ‘शृंगाटक फल की आकृति वाला स्थान। तीन मार्गों का मध्यवर्ती भाग शृंगाटक कहलाता है।
त्रिक—तिराहा, जहां तीन मार्ग मिलते हैं।
चतुष्क—चौराहा, वह भूभाग, जहां चार मार्गों का मिलन हो।
चत्वर—चौक, जहां अनेक मार्ग मिलते हों।
चतुर्मुख—देवकुल आदि का मार्ग। ज्ञातव्य है कि देवकुल के चारों ओर दरवाजे होते हैं।
महापथ—राजमार्ग अथवा विशेष मार्ग।
पथ—सामान्य मार्ग।
१६१. आख्यान करना....प्ररूपण करना (एवमाइक्खइ.... परूवेइ)
आइक्खइ, भासइ, पण्णवेइ और परूवेइ—ये चारों ही आख्यान (कथन) के वाचक धातुपद हैं। ‘भगवई’ की वृत्ति में इनमें कुछ भेद निर्दिष्ट है। वह इस प्रकार है—
आख्यान करना—सामान्य कथन करना।
भाषण करना—विशेष कथन करना।
प्रज्ञापन करना—युक्ति-पुरस्सर कथन करना।
प्ररूपण करना—भेद-प्रभेद-पुरस्सर कथन करना।
९९. तए णं तीसे पउमावईए देवीए इमीसे कहाए लद्धट्ठाए समाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु वेहल्ले कुमारे सेयणएणं गंधहत्थिणा जाव अणेगेेहिं कीलावणएहिं कीलावेइ, तं एस णं वेहल्ले कुमारे रज्जसिरिफलं पच्चणुभवमाणे विहरइ, नो कुणिए राया, तं किण्णं अम्हं रज्जेण वा रट्ठेण वा बलेण वा वाहणेण वा कोसेण वा कोट्ठागारेण वा जणवएण वा, जइ णं अम्हं सेयणगे गंधहत्थी नत्थि? तं सेयं खलु ममं कूणियं रायं एयमट्ठं विण्णवित्तएत्तिकट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता जेणेव कूणिए राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु कूणियं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! वेहल्ले कुमारे सेयणएणं गंधहत्थिणा जाव अणेगेहिं कीलावणएहिं कीलावेइ, तं किण्णं सामी अम्हं रज्जेण वा जाव जणवएण वा, जइ णं अम्हं सेयणए गंधहत्थी नत्थि?।
तत: तस्या: पद्मावत्या: देव्या: अनया कथया लब्धार्थाया: सत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु वेहल्ल: कुमार: सेचनकेन गन्धहस्तिना यावत् अनेकै: क्रीडनकै: क्रीडयति, तद् एष: वेहल्ल: कुमार: राज्यश्री-फलं प्रत्यनुभवन् विहरति, नो कूणिक: राजा, तत् किंनं अस्माकं राज्येन वा राष्ट्रेण वा बलेन वा वाहनेन वा कोषेण वा कोष्ठागारेण वा जनपदेन वा, यदि अस्माकं सेचनक: गन्धहस्ती नास्ति? तत् श्रेय: खलु मम कूणिकं राजानम् एतम् अर्थं विज्ञपयितुम् इति कृत्वा एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य यत्रैव कूणिक: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा कूणिकं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! वेहल्ल: कुमार: सेचनकेन गन्धहस्तिना यावत् अनेकै: क्रीडनकै: क्रीडयति, तत् किंनं स्वामिन्! अस्माकं राज्येन वा यावत् जनपदेन वा, यदि अस्माकं सेचनक: गन्धहस्ती नास्ति?
९९. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर उस पद्मावती देवी (कूणिक की पत्नी) के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार वेहल्ल कुमार सेचनक गंधहस्ति के साथ यावत् अनेक क्रीड़ाओं से क्रीड़ा कराता है, इसलिए यह वेहल्ल कुमार राज्यश्री (राज्यलक्ष्मी) के फल का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है, राजा कूणिक नहीं, तब हमें राज्य, राष्ट्र, बल, वाहन, कोष,, कोष्ठागार और जनपद से क्या? यदि सेचनक गन्धहस्ति हमारा नहीं है। अत: मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं राजा कूणिक को इस अर्थ से विज्ञापित करूं—ऐसा कर (सोचकर) उसने संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर वह जहां राजा कूणिक था वहीं आई, आकर उसने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर राजा कूणिक को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! इस प्रकार वेहल्लकुमार सेचनक गंधहस्ति के साथ यावत् अनेक क्रीड़ाओं से क्रीड़ा कराता है, स्वामिन् तब हमें राज्य यावत् जनपद से क्या? यदि सेचनक गंधहस्ति हमारा नहीं है।
१००. तए णं से कूणिए राया पउमावईए देवीए एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणाइ तुसिणीए संचिट्ठइ।
तत: स: कूणिक: राजा पद्मावत्या: देव्या: एतम् अर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति तूष्णीक: संतिष्ठते।
१००. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने पद्मावती देवी के इस अर्थ को न आदर दिया और न उसकी ओर ध्यान दिया, वह मौन बैठा रहा।
१०१. तए णं सा पउमावई देवी अभिक्खणं-अभिक्खणं कूणियं रायं एयमट्ठं विण्णवेइ।
तत: सा पद्मावती देवी अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं कूणिकं राजानम् एतम् अर्थं विज्ञपयति।
१०१. तदनन्तर वह पद्मावती देवी राजा कूणिक को बार-बार इस अर्थ से विज्ञापित करती।
१०२. तए णं से कूणिए राया पउमावईए देवीए अभिक्खणं-अभिक्खणं एयमट्ठं विण्णविज्जमाणे अण्णया कयाइ वेहल्लं कुमारं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं जायइ।
तत: स: कूणिक: राजा पद्मावत्या: देव्या: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णम् एतस्मिन् अर्थे विज्ञप्यमाने अन्यदा कदाचिद् वेहल्लं कुमारं शब्दयति, शब्दयित्वा सेचनकं गन्धहस्तिनं अष्टादशवक्रं च हारं याचते।
१०२. तदनन्तर पद्मावती देवी के द्वारा बार-बार इस अर्थ से विज्ञापित किए जाने पर किसी समय राजा कूणिक ने वेहल्लकुमार को बुलाया, बुलाकर सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार की याचना की।
१०३. तए णं से वेहल्ले कुमारे कूणियं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! सेणिएणं रण्णा जीवंतएणं चेव सेयणए गंधहत्थी अट्ठारसवंके य हारे दिण्णे, तं जइ णं सामी! तुब्भे ममं रज्जस्स य जाव जणवयस्स य अद्धं दलयह तो णं अहं तुब्भं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं दलयामि।
तत: स: वेहल्ल: कुमार: कूणिकं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: च हार: दत्त:, तत् यदि स्वामिन्! यूयं मह्यम् राज्यस्य च यावत् जनपदस्य च अर्द्धं दत्थ तदा अहं तुभ्यं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं ददामि।
१०३. तदनन्तर उस वेहल्लकुमार ने राजा कूणिक को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार मुझे दे दिया गया था। इसलिए स्वामिन्! यदि आप मुझे राज्य यावत् जनपद का आधा भाग दें तो मैं आपको सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार दे दूं।
१०४. तए णं से कूणिए राया वेहल्लस्स कुमारस्स एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ अभिक्खणं-अभिक्खणं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं जायइ।
तत: स: कूणिक: राजा वेहल्लस्य कुमारस्य एतम् अर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं सेचनकं गन्धहस्तिनं अष्टादशवक्रं च हारं याचते।
१०४. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने वेहल्लकुमार के इस अर्थ को न आदर दिया और न उसकी ओर ध्यान दिया। वह बार-बार सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार की याचना करता।
वेहल्लस्स चेडग-सरण-पदं
१०५. तए णं तस्स वेहल्लस्स कुमारस्स कूणिएणं रण्णा अभिक्खणं-अभिक्खणं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं (जाइज्जमाणस्स अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे सम्मुप्पज्जित्था—?) एवं अक्खिविउकामे णं गिण्हिउकामे णं उद्दालेउकामे णं ममं कूणिए राया सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं तं जाव न अक्खिवइ न गिण्हइ न उद्दालेइ ममं कूणिए राया ताव सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय अंतेउरपरियालसंपरिवुडस्स सभंडमत्तोवगरणमायाए चंपाओ नयरीओ पडिनिक्खमित्ता वेसालीए नयरीए अज्जगं चेडयं रायं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कूणियस्स रण्णो अंतराणि य छिद्दाणि य विरहाणि य पडिजागरमाणे-पडिजागरमाणे विहरइ।
वेहल्लस्य चेटक-शरण-पदम्
तत: तस्य वेहल्लस्य कुमारस्य कूणिकेन राज्ञा अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं (याच्यमानस्य अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—?) एवम् आक्षेप्तुकाम: ग्रहीतुकाम: आछेत्तुकाम: मम कूणिक: राजा सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं तत् यावत् न आक्षिपति न गृह्णाति न आच्छिनत्ति मम कूणिक: राजा तावत् सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा अन्त:पुरपरिवार-सम्परिवृतस्य सभाण्डाऽमत्रोपकरणम् आदाय चम्पाया: नगर्या: प्रतिनिष्क्रम्य वैशाल्यां नगर्याम् आर्यकं चेटकं राजानम् उपसम्पद्य विहर्तुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कूणिकस्य राज्ञ: अन्तराणि च छिद्राणि च विरहाणि च प्रतिजाग्रत्-प्रतिजाग्रत् विहरति।
वेहल्ल का चेटक-शरण-पद
१०५. तदनन्तर राजा कूणिक के द्वारा बार-बार सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार की (याचना किए जाने पर उस वेहल्ल कुमार के यह इस प्रकार का आंतरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—?) इस प्रकार राजा कूणिक सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार को मुझसे झपटना चाहता है, ग्रहण करना चाहता है, छीन लेना चाहता है।१६२ इसलिए राजा कूणिक जब तक मुझसे वह झपट न ले, ग्रहण न कर ले और छीन न ले तब तक (उससे पहले-पहले) मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार को लेकर, अन्त:पुर-परिवार से संपरिवृत हो भाण्ड (वस्त्र) और अमत्र (भाजन) सहित उपकरणों को लेकर चंपा नगरी से प्रतिनिष्क्रमण कर वैशाली नगरी में आर्यक (मातामह) राजा चेटक के पास जाकर रहूं—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर राजा कूणिक के अंतरों, छिद्रों और विरहों को खोजता हुआ-खोजता हुआ विहरण करने लगा।
सूत्र १०५
१६२. झपटना....छीन लेना (अक्खिविउकामे.... उद्दालेउकामे)
‘अक्खिविउकामे’ का अर्थ है—ग्रहण करने का इच्छुक। वृत्तिकार के अनुसार ‘अक्खिविउकामे’ की स्पष्टता के लिए ही ‘गिण्हिउकामे’ ‘उद्दालेउकामे’ का प्रयोग किया गया है। ये सभी पद ‘छीनने की इच्छा’ के द्योतक हैं।
१०६. तए णं से वेहल्ले कुमारे अण्णया कयाइ कूणियस्स रण्णो अंतरं जाणइ, सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय अंतेउरपरियालसंपरिवुडे सभंड-मत्तोवगरणमायाए चंपाओ नयरीओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव वेसाली नयरी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता वेसालीए नयरीए अज्जगं चेडयं रायं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।
तत: स: वेहल्ल: कुमार: अन्यदा कदाचित् कूणिकस्य राज्ञ: अन्तरं जानाति, सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा अन्त:पुरपरिवारसम्परिवृत: सभाण्डा-ऽमत्रोपकरणम् आदाय चम्पाया: नगर्या: प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव वैशाली नगरी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य वैशाल्यां नगर्याम् आर्यकं चेटकं राजानम् उपसम्पद्य विहरति।
१०६. तदनन्तर किसी समय उस वेहल्लकुमार ने राजा कूणिक का अंतर जान लिया (अर्थात् उसे अवसर मिल गया)। उसने सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार लेकर, अन्त:पुर-परिवार से संपरिवृत हो, भाण्ड और अमत्र सहित उपकरणों को लेकर चंपा नगरी से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह जहां वैशाली नगरी१६३ थी वहीं आया, आकर वैशाली नगरी में अपने आर्यक (मातामह) राजा चेटक के पास रहने लगा।
सूत्र १०६
१६३. वैशाली में (वेसालीए)
वैशाली प्राचीन वज्जि गणतंत्र की मुख्य नगरी थी। यहां के लोग लिच्छवी कहलाते थे। इनमें गहरी एकता थी। ये राज्य संबंधी चर्चा करते रहते थे। ‘कुंडपुर’ वैशाली का ही एक उपविभाग था, जहां भगवान महावीर का जन्म हुआ था। इसीलिए महावीर को ‘वेसालिय’ कहा जाता है। वैशाली में महावीर ने छह चातुर्मास किए थे।
एक बार भगवान वैशाली से वाणिज्यग्राम जा रहे थे। बीच में गंडकी नदी आ गयी। भगवान ने उसे नौका से पार किया। प्रस्तुत सूत्र में उल्लेख है कि वेहल्लकुमार ने वैशाली में महाराज चेटक की शरण ली। उल्लेखनीय है कि महाराजा चेटक वैशाली गणराज्य के अधिपति थे। राजा श्रेणिक की भार्या चेलना महाराज चेटक की पुत्री थी और वेहल्लकुमार चेलना का आत्मज था। संभव है संकट की स्थिति में वेहल्ल को सर्वाधिक सुरक्षित स्थान अपने मातामह का घर लगा।
कूणिएण दूय-पेसण-पदं
१०७. तए णं से कूणिए राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे—एवं खलु वेहल्ले कुमारे ममं असंविदिते णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय अंतेउरपरियालसंपरिवुडे जाव अज्जगं चेडयं रायं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ, तं सेयं खलु ममं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं आणेउं दूयं पेसित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता दूयं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छ णं तुमं देवाणुप्पिया! वेसालिं नयरिं। तत्थ णं तुमं ममं अज्जगं चेडगं रायं करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जएणं विजएणं वद्धावेहि, वद्धावेत्ता एवं वयाहि—एवं खलु सामी! कूणिए राया विण्णवेइ—एस णं वेहल्ले कुमारे कूणियस्स रण्णो असंविदिते णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय इहं हव्वमागए, तं णं तुब्भे सामी! कूणियं रायं अणुगिण्हमाणा सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणह, वेहल्लं कुमारं च पेसेह।।
कूणिकेन-दूत-प्रेषण-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन्—एवं खलु वेहल्ल: कुमार: मया असंविदित: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा अन्त:पुरपरिवारसम्परिवृत: यावत् आर्यकं चेटकं राजानम् उपसम्पद्य विहरति, तत् श्रेय: खलु मम सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारम् आनेतुं दूतं प्रेषयितुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य दूतं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिय! वैशालीं नगरीम्। तत्र त्वं मम आर्यकं चेटकं राजानं करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा जयेन विजयेन वर्धय, वर्धयित्वा एवम् वद—एवं खलु स्वामिन्! कूणिक: राजा विज्ञपयति—एष: वेहल्ल: कुमार: कूणिकेन राज्ञा असंविदित: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा इह ‘हव्वम्’ आगत:, तत् यूयं स्वामिन्! कूणिकं राजानम् अनुगृह्णन्त: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयत, वेहल्लं कुमारं च प्रेषयत।
कूणिक द्वारा दूत-प्रेषण-पद
१०७. तदनन्तर राजा कूणिक ने इस संवाद के प्राप्त होने पर (मन ही मन कहा—) इस प्रकार वेहल्लकुमार मुझे ज्ञात किए बिना सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार लेकर अन्त:पुर-परिवार से संपरिवृत हो यावत् आर्यक (मातामह) राजा चेटक के पास जाकर रह रहा है, अत: मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार लाने के लिए दूत को प्रेषित करूं, उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर दूत को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम वैशाली नगरी में जाओ। वहां तुम दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर मेरे आर्यक (मातामह) राजा चेटक का जय-विजय१६४ की ध्वनि से वर्धापन करो, वर्धापन कर इस प्रकार कहो—स्वामिन्! राजा कूणिक ने इस प्रकार विज्ञापित किया है—यह वेहल्लकुमार राजा कूणिक को ज्ञात किए बिना सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार को लेकर शीघ्रता से यहां आ गया है। इसलिए स्वामिन्! आप राजा कूणिक को अनुगृहीत करते हुए सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करें और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करें।
सूत्र १०७
१६४. जय-विजय (जएण-विजएण)
सामान्यतया जय और विजय दोनों एक ही अर्थ को सूचित करने वाले हैं। यहां दोनों का एक साथ प्रयोग है। ‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति के अनुसार जय का अर्थ है—शत्रुपक्ष के द्वारा अभिभूत न होना अथवा प्रतापवृद्धि। विजय का अर्थ है—शत्रु को अभिभूत—परास्त करना।
१०८. तए णं से दूए कूणिएणं रण्णा एवं वुत्ते समाणे हट्ठतुट्ठे करयलपरिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेइ, पडिसुणेत्ता जेणेव सए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता जहा चित्तो जाव वद्धावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु सामी! कूणिए राया विण्णवेइ—एस णं वेहल्ले कुमारे कूणियस्स रण्णो असंविदिते णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय इहं हव्वमागए, तं णं तुब्भे सामी! कूणियं रायं अणुगिण्हमाणा सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणह, वेहल्लं कुमारं च पेसेह।
तत: स: दूत: कूणिकेन राज्ञा एवम् उक्त: सन् हृष्टतुष्ट: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! इति आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिशृणोति, प्रतिश्रुत्य यत्रैव स्वकं गृहम् तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यथा चित्त: यावत् वर्धयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! कूणिक: राजा विज्ञपयति—एष: वेहल्ल: कुमार: कूणिकेन राज्ञा असंविदित: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा इह ‘हव्वम्’ आगत:, तत् यूयं स्वामिन्! कूणिकं राजानम् अनुगृण्हन्त: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयत, वेहल्लं कुमारं च प्रेषयत।
१०८. तदनन्तर राजा कूणिक के द्वारा ऐसा कहे जाने पर उस दूत ने हृष्ट-तुष्ट हो दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! जैसी आपकी आज्ञा—यह कहकर उसने विनयपूर्वक वचन (आदेशवचन) को स्वीकार किया, स्वीकार कर वह जहां अपना घर था वहीं आया, आकर चित्त सारथि की भांति यावत् राजा चेटक का वर्धापन कर इस प्रकार बोला—स्वामिन्! राजा कूणिक ने इस प्रकार विज्ञापित किया है—यह वेहल्लकुमार राजा कूणिक को ज्ञात किए बिना सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार को लेकर शीघ्रता से यहां आ गया है। इसलिए स्वामिन्! आप राजा कूणिक को अनुगृहीत करते हुए सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करें और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करें।
१०९. तए णं से चेडए राया तं दूयं एवं वयासी—जह चेव णं देवाणुप्पिया! कूणिए राया सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, तहेव णं वेहल्लेवि कुमारे सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, सेणिएणं रण्णा जीवंतेणं चेव वेहल्लस्स कुमारस्स सेयणगे गंधहत्थी अट्ठारसवंके य हारे पुव्वदिण्णे तं जइ णं कूणिए राया वेहल्लस्स रज्जस्स य जणवयस्स य अद्धं दलयइ तो णं अहं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणामि, वेहल्लं च कुमारं पेसेमि, न अण्णहा—तं दूयं सक्कारेइ सम्माणेइ पडिविसज्जेइ।
तत: स: चेटक: राजा तं दूतम् एवम् अवादीत्—यथा चैव देवानुप्रिय! कूणिक: राजा श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, तथैव वेहल्ल: अपि कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव वेहल्लाय कुमाराय सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: च हार: पूर्वदत्त: तत् यदि कूणिक: राजा वेहल्लाय राज्यस्य च जनपदस्य च अर्द्धं ददाति तदा अहं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयामि, वेहल्लं च कुमारं प्रेषयामि, न अन्यथा—तं दूतं सत्करोति सम्मानयति प्रतिविसृजति।
१०९. तदनन्तर राजा चेटक ने उस दूत को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! जिस प्रकार राजा कूणिक राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है, उसी प्रकार वेहल्लकुमार भी राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है। राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही वेहल्लकुमार को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार पूर्वप्रदत्त है, इसलिए यदि राजा कूणिक वेहल्ल को राज्य और जनपद का आधा भाग दे तो मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करूं और वेहल्ल कुमार को भी प्रेषित करूं, अन्यथा नहीं—(ऐसा कह) उसने दूत को सत्कृत किया, सम्मानित किया और प्रतिविसर्जित कर दिया।
११०. तए णं से दूए चेडएणं रण्णा पडिविसज्जिए समाणे जेणेव चाउघंटे आसरहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चाउघंटं आसरहं दुरुहइ, दुरुहित्ता वेसालिं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता सुहेहिं वसही—पायरासेहिं नाइविकिट्ठेहिं अंतरावासेहिं वसमाणे-वसमाणे जेणेव चंपा नगरी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता जाव कूणियं रायं जएणं विजएणं वद्धावेइ, वद्धावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु सामी! चेडए राया आणवेइ—जह चेव णं कूणिए राया सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए तहेव णं वेहल्लेवि कुमारे सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, सेणिएणं रण्णा जीवंतेणं चेव वेहल्लस्स कुमारस्स सेयणगे गंधहत्थी अट्ठारसवंके य हारे पुव्वदिण्णे, तं जइ णं कूणिए राया वेहल्लस्स रज्जस्स य जणवयस्स य अद्धं दलयइ तो णं अहं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणामि, वेहल्लं च कुमारं पेसेमि। तं न देइ णं सामी! चेडए राया सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं, वेहल्लं च नो पेसेइ।
तत: स: दूत: चेटकेन राज्ञा प्रतिविसर्जित: सन् यत्रैव चतुर्घण्ट: अश्वरथ: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चतुर्घण्टम् अश्वरथम् आरोहति, आरुह्य वैशाल्या: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य सुखै: वसति—प्रातराशै: नातिविकृष्टै: अन्तरावासै: वसन्-वसन् यत्रैव चम्पा नगरी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यावत् कूणिकं राजानं जयेन विजयेन वर्धयति, वर्धयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! चेटक: राजा आज्ञपयति—यथा चैव कूणिक: राजा श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, तथैव वेहल्ल: अपि कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव वेहल्लाय कुमाराय सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: च हार: पूर्वदत्त:, तत् यदि कूणिक: राजा वेहल्लाय राज्यस्य च जनपदस्य च अर्द्धं ददाति तदा अहं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयामि, वेहल्लं च कुमारं प्रेषयामि। तत् न ददाति स्वामिन्! चेटक: राजा सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं, वेहल्लं च नो प्रेषयति।
११०. तदनन्तर राजा चेटक के द्वारा प्रतिविसर्जित किए जाने पर वह दूत जहां चार घंटाओं वाला१६५ अश्वरथ था वहीं आया, आकर उसने चार घंटाओं वाले अश्वरथ पर आरोहण किया, आरोहण कर वैशाली नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन किया, निर्गमन कर वह सुखपूर्वक वास और प्रातराश१६६ करता हुआ, बहुत दूर न चल बीच में पड़ाव कर वास करता हुआ-वास करता हुआ, जहां चंपा नगरी थी वहीं आया, आकर यावत् उसने राजा कूणिक का जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया, वर्धापन कर वह इस प्रकार बोला—स्वामिन्! राजा चेटक ने इस प्रकार आदेश दिया है—जिस प्रकार राजा कूणिक राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है, उसी प्रकार वेहल्लकुमार भी राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है। राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही वेहल्लकुमार को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार पूर्वप्रदत्त है। इसलिए यदि राजा कूणिक वेहल्ल को राज्य का और जनपद का आधा भाग दे तो मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करूं और वेहल्ल कुमार को भी प्रेषित करूं। अत: स्वामिन्! राजा चेटक ने न तो सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार दिया है और न ही वेहल्ल को प्रेषित किया है।
सूत्र ११०
१६५. चार घंटाओं वाला (चाउग्घंटे)
यहां ‘चातुर्घण्ट’ अश्वरथ (घोड़ा गाड़ी) का विशेषण है। ऐसा रथ, जिसके चारों दिशाओं में चार घण्टे लटक रहे हों, वह चातुर्घण्ट रथ कहलाता है।
१६६. प्रातराश (पायरासेहिं)
प्रातराश का शाब्दिक अर्थ है—प्रभातकालीन भोजन। वृत्तिकार ने सूर्योदय के बाद प्रथम दो प्रहर तक के भोजन को प्रातराश कहा है।
१११. तए णं से कूणिए राया दोच्चंपि दूयं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छ णं तुमं देवाणुप्पिया! वेसालिं नयरिं। तत्थ णं तुमं मम अज्जगं चेडगं रायं जाव एवं वयाहि—एवं खलु सामी! कूणिए राया विण्णवेइ—जाणि काणि वि रयणाणि समुप्पज्जंति सव्वाणि ताणि रायकुलगामीणि। सेणियस्स रण्णो रज्जसिरिं करेमाणस्स पालेमाणस्स दुवे रयणा समुप्पण्णा, तं जहा—सेयणए गंधहत्थी अट्ठारसवंके हारे। तं णं तुब्भे सामी! रायकुल-परंपरागयं पीतिं अलोवेमाणा सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणह, वेहल्लं कुमारं च पेसेह।
तत: स: कूणिक: राजा द्विरपि दूतं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिय! वैशालीं नगरीम्। तत्र त्वं मम आर्यकं चेटकं राजानं यावत् एवं वद—एवं खलु स्वामिन्! कूणिक: राजा विज्ञपयति—यानि कानि अपि रत्नानि समुत्पद्यन्ते सर्वाणि तानि राजकुलगामीनि। श्रेणिकस्य राज्ञ: राज्यश्रीं कुर्वत: पालयत: द्वे रत्ने समुत्पन्ने, तद्यथा—सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: हार:। तत् यूयं स्वामिन्! राजकुलपरम्परागतां प्रीतिम् अलोपयन्त: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयत, वेहल्लं कुमारं च प्रेषयत।
१११. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने दूत को दूसरी बार बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम वैशाली नगरी में जाओ। वहां मेरे आर्यक (मातामह) राजा चेटक को यावत् इस प्रकार कहो—स्वामिन्! राजा कूणिक ने इस प्रकार विज्ञापित किया है—जो कोई भी रत्न१६७ उत्पन्न होते हैं, वे सब राजकुलगामी होते हैं। राज्यश्री का भोग करते हुए, उसकी रक्षा करते हुए राजा श्रेणिक के दो रत्न समुत्पन्न हुए थे, जैसे—सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार। अत: स्वामिन्! आप राजकुल की परंपरागत प्रीति (मर्यादा) का लोप न करते हुए सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करें और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करें।
सूत्र १११
१६७. रत्न (रयणाणि)
मणि आदि बहुमूल्य पत्थरों को रत्न कहा जाता है। ‘रत्न’ का एक अर्थ है—अपनी जाति में सर्वोत्तम व्यक्ति या वस्तु विशेष। प्रस्तुत सूत्र में सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार के लिए ‘रत्न’ पद का प्रयोग है। ज्ञातव्य है कि हस्तिसमूह में गंधहस्ति और आभरणसमूह में अट्ठारह लड़ों वाला हार सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
११२. तए णं से दूए तहेव जाव वद्धावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु सामी! कूणिए राया विण्णवेइ—जाणि काणि वि रयणाणि समुप्पज्जंति सव्वाणि ताणि रायकुलगामीणि। सेणियस्स रण्णो रज्जसिरिं करेमाणस्स पालेमाणस्स दुवे रयणा समुप्पण्णा, तं जहा—सेयणए गंधहत्थी अट्ठारसवंके हारे। तं णं तुब्भे सामी! रायकुल-परंपरागयं पीतिं अलोवेमाणा सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणह, वेहल्लं कुमारं च पेसेह।
तत: स: दूत: तथैव यावत् वर्धयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! कूणिक: राजा विज्ञपयति—यानि कानि अपि रत्नानि समुत्पद्यन्ते सर्वाणि तानि राजकुलगामीनि। श्रेणिकस्य राज्ञ: राज्यश्रीं कुर्वत: पालयत: द्वे रत्ने समुत्पन्ने, तद्यथा—सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: हार:। तत् यूयं स्वामिन्! राजकुलपरम्परागतां प्रीतिम् अलोपयन्त: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयत, वेहल्लं कुमारं च प्रेषयत।
११२. तदनन्तर उस दूत ने उसी प्रकार यावत् वर्धापन कर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! राजा कूणिक ने इस प्रकार विज्ञापित किया है—जो कोई भी रत्न समुत्पन्न होते हैं, वे सब राजकुलगामी होते हैं। राज्यश्री का भोग करते हुए, उसकी रक्षा करते हुए राजा श्रेणिक के दो रत्न समुत्पन्न हुए थे, जैसे—सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार। अत: स्वामिन्! आप राजकुल की परंपरागत प्रीति (मर्यादा) का लोप न करते हुए सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करें और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करें।
११३. तए णं से चेडए राया तं दूयं एवं वयासी—जह चेव णं देवाणुप्पिया! कूणिए राया सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, तहेव णं वेहल्लेवि कुमारे सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, सेणिएणं रण्णा जीवंतएणं चेव वेहल्लस्स कुमारस्स सेयणगे गंधहत्थी अट्ठारसवंके य हारे पुव्वदिण्णे, तं जइ णं कूणिए राया वेहल्लस्स रज्जस्स य जणवयस्स य अद्धं दलयइ तो णं अहं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणामि, वेहल्लं च कुमारं पेसेमि, न अण्णहा—तं दूयं सक्कारेइ सम्माणेइ पडिविसज्जेइ।
तत: स: चेटक: राजा तं दूतम् एवम् अवादीत्—यथा चैव देवानुप्रिय! कूणिक: राजा श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, तथैव वेहल्लोऽपि कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव वेहल्लाय कुमाराय सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: च हार: पूर्वदत्त:, तत् यदि कूणिक: राजा वेहल्लाय राज्यस्य च जनपदस्य च अर्द्धं ददाति तदा अहं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयामि, वेहल्लं च कुमारं प्रेषयामि, न अन्यथा—तं दूतं सत्करोति सम्मानयति प्रतिविसृजति।
११३. तदनन्तर उस राजा चेटक ने उस दूत को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! जिस प्रकार राजा कूणिक राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है, उसी प्रकार वेहल्लकुमार भी राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है। राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही वेहल्लकुमार को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार पूर्वप्रदत्त है। इसलिए यदि राजा कूणिक वेहल्लकुमार को राज्य का और जनपद का आधा भाग दे तो मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करूं और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करूं, अन्यथा नहीं, ऐसा कह उसने दूत को सत्कृत किया, सम्मानित किया और प्रतिविसर्जित कर दिया।
११४. तए णं से दूए जाव कूणियस्स रण्णो वद्धावेत्ता एवं वयासी—चेडए राया आणवेइ—जह चेव णं देवाणुप्पिया! कूणिए राया सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, तहेव णं वेहल्लेवि कुमारे सेणियस्स रण्णो पुत्ते चेल्लणाए देवीए अत्तए ममं नत्तुए, सेणिएणं रण्णा जीवंतेणं चेव वेहल्लस्स कुमारस्स सेयणगे गंधहत्थी अट्ठारसवंके य हारे पुव्वदिण्णे, तं जइ णं कूणिए राया वेहल्लस्स रज्जस्स य जणवयस्स य अद्धं दलयइ तो णं अहं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणामि, वेहल्लं च कुमारं पेसेमि। तं न देइ णं सामी! चेडए राया सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं, वेहल्लं च कुमारं नो पेसेइ।
तत: स: दूत: यावत् कूणिकं राजानं वर्धयित्वा एवम् अवादीत्—चेटक: राजा आज्ञपयति—यथा चैव देवानुप्रिय! कूणिक: राजा श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, तथैव वेहल्लोऽपि कुमार: श्रेणिकस्य राज्ञ: पुत्र: चेल्लनाया: देव्या: आत्मज: मम नप्तृक:, श्रेणिकेन राज्ञा जीवत्केन चैव वेहल्लाय कुमाराय सेचनक: गन्धहस्ती अष्टादशवक्र: च हार: पूर्वदत्त:, तत् यदि कूणिक: राजा वेहल्लाय राज्यस्य च जनपदस्य च अर्द्धं ददाति तदा अहं सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयामि, वेहल्लं च कुमारं प्रेषयामि। तत् न ददाति स्वामिन्! चेटक: राजा सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं, वेहल्लं च कुमारं नो प्रेषयति।
११४. तदनन्तर उस दूत ने यावत् राजा कूणिक का वर्धापन कर इस प्रकार कहा—राजा चेटक ने आदेश दिया है—देवानुप्रिय! जिस प्रकार राजा कूणिक राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है, उसी प्रकार वेहल्लकुमार भी राजा श्रेणिक का पुत्र, चेलना देवी का आत्मज और मेरा दोहित्र है। राजा श्रेणिक के द्वारा जीवित अवस्था में ही वेहल्लकुमार को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार पूर्वप्रदत्त है। इसलिए यदि राजा कूणिक वेहल्ल को राज्य का और जनपद का आधा भाग दे तो मैं सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करूं और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करूं। इसलिए स्वामिन्! राजा चेटक ने न तो सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार दिया है और न ही वेहल्लकुमार को प्रेषित किया है।
कूणियस्स जुद्धसज्जा-पदं
११५. तए णं से कूणिए राया तस्स दूयस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म आसुरुत्ते जाव मिसिमिसे-माणे तच्चं दूयं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छ णं तुमं देवाणुप्पिया! वेसालीए नयरीए चेडगस्स रण्णो वामेणं पाएणं पादपीठं अक्कमाहि, अक्कमित्ता कुंतग्गेणं लेहं पणावेहि, पणावेत्ता आसुरुत्ते जाव मिसिमिसेमाणे तिवलियं भिउडिं निलाडे साहट्टु चेडगं रायं एवं वयाहि—हंभो चेडगराया! अपत्थियपत्थगा! दुरंत-पंत-लक्खणा! हीणपुण्ण-चाउद्दसिया! सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिया! एस णं कूणिए राया आणवेइ—पच्चप्पिणाहि णं कूणियस्स रण्णो सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं, वेहल्लं च कुमारं पेसेहि अहवा जुद्धसज्जे चिट्ठाहि। एस णं कूणिए राया सबले सवाहणे सखंधावारे णं जुद्धसज्जे इह हव्वमागच्छइ।।
कूणिकस्य युद्धसज्जा-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा तस्य दूतस्य अन्तिके एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य आशुरुप्त: यावत् ‘मिसिमिसे-माणे’ त्रि: दूतं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिय! वैशाल्यां नगर्यां चेटकस्य राज्ञ: वामेन पादेन पादपीठम् आक्रम, आक्रम्य कुन्ताग्रेण लेखं प्रणामय, प्रणाम्य आशुरुप्त: यावत् ‘मिसिमिसेमाणे’ त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य चेटकं राजानम् एवम् वद—‘हंभो’ चेटकराज! अप्रार्थितप्रार्थक! दुरन्त-प्रान्त-लक्षण! हीनपुण्यचातुर्दशिक! श्री-हृी-धृति-कीर्ति-परिवर्जित! एष: कूणिक: राजा आज्ञपयति—प्रत्यर्पय कूणिकाय राज्ञे सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं, वेहल्लं च कुमारं प्रेषय अथवा युद्धसज्ज: तिष्ठ। एष: कूणिक: राजा सबल: सवाहन: सस्कन्धावार: युद्धसज्ज: इह ‘हव्वम्’ आगच्छति।
कूणिक का युद्धसज्जा-पद
११५. तदनन्तर उस दूत के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर राजा कूणिक क्रोध से तमतमा उठा यावत् क्रोध से जलते हुए उसने तीसरी बार दूत को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम वैशाली नगरी में जाओ। अपने बाएं पैर से राजा चेटक के पादपीठ पर आक्रमण करो (ठोकर मारो), आक्रमण कर भाले के अग्रभाग से इस लेख (पत्र) को अर्पित करो, अर्पित कर क्रोध से तमतमाते हुए यावत् क्रोध से जलते हुए त्रिवलि से युक्त भृकुटी को ललाट पर चढ़ाकर राजा चेटक को इस प्रकार कहो—अप्रार्थित का प्रार्थी! दुरन्त-प्रान्त-लक्षण! हीनपुण्यचातुर्दशिक! श्री-हृी-धृति और कीर्ति से शून्य हे राजा चेटक! राजा कूणिक ने यह आदेश दिया है—सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित करो और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करो अथवा युद्ध के लिए सज्जित-तैयार हो जाओ। राजा कूणिक बल, वाहन और स्कन्धावार (सैन्य-पड़ाव) के साथ युद्ध के लिए सज्जित हो शीघ्र यहां आ रहा है।
११६. तए णं से दूए करयल-परिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु तहेव जाव जेणेव चेडए राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जएणं विजएणं वद्धावेइ, वद्धावेत्ता एवं वयासी—एस णं सामी! ममं विणय-पडिवत्ती, इमा कूणियस्स रण्णो आणत्ती चेडगस्स रण्णो वामेणं पाएणं पायपीढं अक्कमइ, अक्कमित्ता आसुरुत्ते कुंतग्गेण लेहं पणावेइ, पणावेत्ता चेडगं रायं एवं वयासी—हंभो चेडगराया! अपत्थियपत्थगा! दुरंत-पंत-लक्खणा! हीणपुण्णचाउद्दसिया! सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति-परिवज्जिया! एस णं कूणिए राया आणवेइ—पच्चप्पिणाहि णं कूणियस्स रण्णो सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं, वेहल्लं च कुमारं पेसेहि अहवा जुद्धसज्जे चिट्ठाहि। एस णं कूणिए राया सबले सवाहणे सखंधावारे णं इह हव्वमागच्छइ।।
तत: स: दूत: करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा तथैव यावत् यत्रैव चेटक: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा जयेन विजयेन वर्धयति, वर्धयित्वा एवम् अवादीत्—एषा स्वामिन्! मम विनयप्रतिपत्ति:, इमा कूणिकस्य राज्ञ: आज्ञप्ति: चेटकस्य राज्ञ: वामेन पादेन पादपीठम् आक्रम, आक्रम्य आशुरुप्त: कुन्ताग्रेण लेखं प्रणामय, प्रणाम्य चेटकं राजानम् एवम् वद—हंभो चेटकराज! अप्रार्थितप्रार्थक! दुरन्त-प्रान्त-लक्षण! हीनपुण्य-चातुर्दशिक! श्री-हृी-धृति-कीर्ति-परिवर्जित! एष: कूणिक: राजा आज्ञपयति—प्रत्यर्पय कूणिकाय राज्ञे सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं, वेहल्लं च कुमारं प्रेषय अथवा युद्धसज्ज: तिष्ठ। एष: कूणिक: राजा सबल: सवाहन: सस्कन्धावार: इह ‘हव्वम्’ आगच्छति।
११६. तदनन्तर वह दूत उसी प्रकार दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर यावत् जहां राजा चेटक था वहीं आया, आकर उसने दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया, वर्धापन कर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! यह तो मेरी विनयप्रतिपत्ति (शिष्टता मात्र) है। राजा कूणिक का यह आदेश है कि बाएं पैर से राजा चेटक के पादपीठ१६८ पर आक्रमण करो (ठोकर मारो), आक्रमण कर क्रोध से तमतमाते हुए भाले के अग्रभाग से इस लेख (पत्र) को अर्पित करो, अर्पित कर राजा चेटक को इस प्रकार कहो—अप्रार्थित का प्रार्थी! दुरंत-प्रांत-लक्षण! हीनपुण्य-चातुर्दशिक!, श्री-हृी-धृति और कीर्ति से शून्य हे राजा चेटक! राजा कूणिक ने आदेश दिया है—राजा कूणिक को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार प्रत्यर्पित करो और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित करो अथवा युद्ध के लिए सज्जित—तैयार हो जाओ। राजा कूणिक बल, वाहन, स्कन्धावार (सैन्य-पड़ाव) के साथ शीघ्र यहां आ रहा है।
सूत्र ११६
१६८. पादपीठ (पायपीढं)
पीठ का अर्थ है—पीढा अथवा आसन। पैर रखने के आसन को पादपीठ कहा जाता है।
शब्दविमर्श
कुंतग्गेण—भाले की नोक से।
पणावेइ—मूल पाठ में ‘पणावेइ’ का पाठान्तर ‘पणामेइ’ दिया गया है, जिसका अर्थ है—अर्पित करना। यहां ‘पणावेइ’ का भी यही अर्थ ज्ञातव्य है।
खंधावार—सैन्यशिविर, छावनी।
११७. तए णं से चेडए राया तस्स दूयस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म आसुरुत्ते जाव तिवलियं भिउडिं निलाडे साहट्टु एवं वयासी—न अप्पिणामि णं कूणियस्स रण्णो सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं, वेहल्लं च कुमारं नो पेसेमि। एस णं जुद्धसज्जे चिट्ठामि। तं दूयं असक्कारिय असम्माणिय अवद्दारेणं निच्छुहावेइ।।
तत: स: चेटक: राजा तस्य दूतस्य अन्तिके एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य आशुरुप्त: यावत् त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य एवम् अवादीत्—न अर्पयामि कूणिकाय राज्ञे सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं, वेहल्लं च कुमारं नो प्रेषयामि। एष: युद्धसज्ज: तिष्ठामि। तं दूतम् असत्कृत्य असम्मान्य अपद्वारेण निक्षेपयति।
११७. तदनन्तर वह राजा चेटक उस दूत के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर क्रोध से तमतमा उठा यावत् त्रिवलि से युक्त भृकुटी को ललाट पर चढ़ाकर इस प्रकार बोला—मैं राजा कूणिक को सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार अर्पित नहीं करूंगा और वेहल्लकुमार को भी प्रेषित नहीं करूंगा। यह मैं (चेटक) युद्ध के लिए तैयार हूं। उसने उस दूत को असत्कृत, असम्मानित कर पिछले द्वार से निष्कासित कर दिया।
११८. (तए णं से दूए चेडएणं रण्णा असक्कारिय असम्माणिय अवद्दारेणं निच्छूढे समाणे जेणेव कूणिए राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जएणं विजएणं वद्धावेइ, वद्धावेत्ता कूणियं रायं एवं वयासी—चेडए राया न अप्पिणइ सेयणगं गंधहत्थिं जाव अवद्दारेणं निच्छुहावेइ?)।।
(तत: स: दूत: चेटकेन राज्ञा असत्कृत: असम्मानित: अपद्वारेण निक्षिप्त: सन् यत्रैव कूणिक: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा जयेन विजयेन वर्धयति, वर्धयित्वा कूणिकं राजानम् एवम् अवादीत्—चेटक: राजा न अर्पयति सेचनकं गन्धहस्तिनं यावत् अपद्वारेण निक्षेपयति?)
११८. (तदनन्तर राजा चेटक के द्वारा असत्कृत, असम्मानित कर पिछले द्वार से निष्कासित किए जाने पर वह दूत जहां राजा कूणिक था वहीं आया, आकर उसने दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया, वर्धापन कर राजा कूणिक को इस प्रकार कहा—राजा चेटक ने सेचनक गंधहस्ति अर्पित नहीं किया यावत् मुझे पिछले द्वार से निष्कासित कर दिया?)
११९. तए णं से कूणिए राया तस्स दूयस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म आसुरुत्ते कालादीए दस कुमारे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! वेहल्ले कुमारे ममं असंविदिते णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं हारं अंतेउरं सभंडं च गहाय चंपाओ निक्खमइ, निक्खमित्ता वेसालिं अज्जगं चेडयं रायं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ। तए णं मए सेयणगस्स गंधहत्थिस्स अट्ठारसवंकंस्स हारस्स अट्ठाए दूया पेसिया। ते य चेडएण रण्णा इमेणं कारणेणं पडिसेहित्ता अदुत्तरं च णं ममं तच्चे दूए असक्कारिए असम्माणिए अवद्दारेणं निच्छुहाविए, तं सेयं खलु देवाणुप्पिया! अम्हं चेडगस्स रण्णो जुत्तं गिण्हित्तए।।
तत: स: कूणिक: राजा तस्य दूतस्य अन्तिके एतम् अर्थं श्रुत्वा निशम्य आशुरुप्त: कालादीन् दश कुमारान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिया:! वेहल्ल: कुमार: मया असंविदित: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं हारम् अन्तपुरं सभाण्डं च गृहीत्वा चम्पाया: निष्क्रामति, निष्क्रम्य वैशाल्याम् आर्यकं चेटकं राजानम् उपसम्पद्य विहरति। तत: मया सेचनकस्य गन्धहस्तिन: अष्टादशवक्रस्य हारस्य अर्थाय दूता: प्रेषिता:। तौ च चेटकेन राज्ञा अनेन कारणेन प्रतिषिध्य ‘अदुत्तरं’ च मम तृतीय: दूत: असत्कृत: असम्मानित: अपद्वारेण निक्षेपित:, तत् श्रेय: खलु देवानुप्रिया:! अस्माकं चेटकस्य राज्ञ: युक्तं ग्रहीतुम्।
११९. तदनन्तर उस दूत के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर, राजा कूणिक क्रोध से तमतमा उठा। उसने काल आदि दस कुमारों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! इस प्रकार वेहल्लकुमार ने मुझे ज्ञात किए बिना सेचनक गंधहस्ति, अट्ठारह लड़ों वाला हार और भाण्ड (वस्त्र, पात्र आदि उपकरणों) सहित अन्त:पुर परिवार को लेकर चंपा नगरी से निष्क्रमण किया, निष्क्रमण कर वह वैशाली में आर्यक (मातामह) राजा चेटक के पास जाकर रह रहा है। तदनन्तर मैंने सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार के लिए (लाने के लिए) दूत भेजे। राजा चेटक ने इस कारण से भेजे गए दूतों को (सेचनक गंधहस्ति एवं अट्ठारह लड़ों वाला हार देने का तथा वेहल्लकुमार को प्रेषित करने का) प्रतिषेध करके बाद में मेरे द्वारा प्रेषित तीसरे दूत को असत्कृत और असम्मानित कर पिछले द्वार से निष्कासित कर दिया। इसलिए देवानुप्रियो! हमारे लिए श्रेयस्कर है कि हम राजा चेटक के योग्य बर्ताव (आचरण) करें।
१२०. तए णं ते कालादीया दस कुमारा कूणियस्स रण्णो एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेंति।।
तत: ते कालादय: दश कुमारा: कूणिकस्य राज्ञ: एतम् अर्थं विनयेन प्रतिशृण्वन्ति।
१२०. तदनन्तर उन काल आदि दसों कुमारों ने राजा कूणिक के इस अर्थ को विनयपूर्वक स्वीकार किया।
१२१. तए णं से कूणिए राया ते कालादीए दस कुमारे एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सएसु-सएसु रज्जेसु, पत्तेय-पत्तेयं ण्हाया कयबलि-कम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता हत्थिखंधवरगया पत्तेयं-पत्तेयं तिहिं दंतिसहस्सेहिं तिहिं आससहस्सेहिं तिहिं रहसहस्सेहिं तिहिं मणुस्सकोडीहिं सद्धिं संपरिवुडा सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं सएहिंतो-सएहिंतो नयरेहिंतो पडिनिक्खमह, पडिनिक्खमित्ता ममं अंतियं पाउब्भवह।।
तत: स: कूणिक: राजा तान् कालादीन् दश कुमारान् एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! स्वकेषु-स्वकेषु राज्येषु, प्रत्येकं-प्रत्येकं स्नाता: कृतबलिकर्माण: कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्चित्ता: हस्तिस्कन्धवरगता: प्रत्येकं-प्रत्येकं त्रिभि: दन्तिसहस्रै: त्रिभि: अश्वसहस्रै: त्रिभि: रथसहस्रै: त्रिभि: मनुष्यकोटिभि: सार्द्धं सम्परिवृता: सर्वद्धर्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण स्वकै:-स्वकै: नगरै: प्रतिनिष्क्रामत, प्रतिनिष्क्रम्य मम अन्तिकं प्रादुर्भवत।
१२१. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने उन काल आदि दसों कुमारों को इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम अपने-अपने राज्यों में जाओ और प्रत्येक-प्रत्येक स्नान, बलिकर्म, कौतुक, मंगल और प्रायश्चित्त कर, श्रेष्ठ हस्तिस्कंध पर आरोहण कर, प्रत्येक-प्रत्येक तीन हजार हाथियों, तीन हजार अश्वों, तीन हजार रथों और तीन करोड़ मनुष्यों के साथ उनसे संपरिवृत हो सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ अपने-अपने नगरों से प्रतिनिष्क्रमण करो, प्रतिनिष्क्रमण कर मेरे पास प्रस्तुत हो जाओ।
१२२. तए णं ते कालादीया दस कुमारा कूणियस्स रण्णो एयमट्ठं सोच्चा सएसु-सएसु रज्जेसु पत्तेयं-पत्तेयं ण्हाया जाव तिहिं मणुस्सकोडीहिं सद्धिं संपरिवुडा सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं सएहिंतो-सएहिंतो नयरेहिंतो पडिनिक्खमंति, पडिनिक्खमित्ता जेणेव अंगा-जणवए जेणेव चंपा नयरी जेणेव कूणिए राया तेणेव उवागया करयलपरिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जएणं विजएणं वद्धावेंति।।
तत: ते कालादय: दश कुमारा: कूणिकस्य राज्ञ: एतम् अर्थं श्रुत्वा स्वकेषु-स्वकेषु राज्येषु प्रत्येकं-प्रत्येकं स्नाता: यावत् त्रिभि: मनुष्यकोटिभि: सार्द्धं सम्परिवृता: सर्वद्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण स्वकै: स्वकै: नगरै: प्रतिनिष्क्रामन्ति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव अङ्ग: जनपद: यत्रैव चम्पा नगरी यत्रैव कूणिक: राजा तत्रैव उपागता: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा जयेन विजयेन वधर्यन्ति।
१२२. तदनन्तर राजा कूणिक के इस अर्थ को सुनकर वे काल आदि दसों कुमार अपने-अपने राज्यों में गए। प्रत्येक-प्रत्येक ने स्नान किया यावत् तीन करोड़ मनुष्यों के साथ उनसे संपरिवृत हो सम्पूर्ण ॠद्धि के साथ यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ अपने-अपने नगरों से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वे जहां अंग जनपद१६९ था, जहां चंपा नगरी थी, जहां राजा कूणिक था वहीं आए और उन्होंने दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया।
सूत्र १२२
१६९. अंग जनपद (अंगा-जणवए)
गंगा के दक्षिणी तट पर स्थित एक प्राचीन जनपद था अंग। एक समय था जब अंग मगध के अधीन था। इसीलिए प्राचीन ग्रंथों में अंग-मगध का एक साथ उल्लेख मिलता है। एक मान्यता यह भी है कि महादेव ने अनंग को यहीं भस्म किया था, इसलिए इस देश का नाम अंग पड़ा। अंगदेश की राजधानी चम्पा थी, जिसे अंगपुरी भी कहा जाता था।
१२३. तए णं से कूणिए राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! अभिसेक्कं हत्थिरयणं पडिकप्पेह, हय-गय-रह-पवरजोह-कलियं चाउरंगिणिं सेणं सण्णाहेह, ममं एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह जाव पच्चप्पिणंति।।
तत: स: कूणिक: राजा कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव भो: देवानुप्रिया:! आभिषेक्यं हस्तिरत्नं प्रतिकल्पयत, हय-गज-रथ-प्रवरयोधकलितां चतुरङ्गिणीं सेनां संनह्यत, माम एताम् आज्ञां प्रत्यर्पयत यावत् प्रत्यर्पयन्ति।
१२३. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! शीघ्र ही आभिषेक्य हस्तिरत्न१७० को सज्जित करो। अश्व, हाथी, रथ और प्रवर पदाति योद्धाओं से कलित चतुरंगिणी सेना१७१ को सन्नद्ध करो। मुझे इस आज्ञा को प्रत्यर्पित करो यावत् उन्होंने प्रत्यर्पित किया।
सूत्र १२३
१७०. अभिषेक्य हस्तिरत्न (अभिसेक्कं हत्थिरयणं)
जो अभिषेक के योग्य होता है, वह अभिषेक्य कहलाता है। यहां अभिषेक्य का अर्थ है—प्रधान अथवा मुख्य।
१७१. चतुरंगिणी सेना (चाउरंगिणिं सेणं)
प्राचीन समय में युद्ध होता अथवा राजा आदि प्रभु के दर्शनार्थ जाते अथवा कहीं किसी विशिष्ट प्रयोजन से जाते तो चतुरंगिणी सेना को तैयार किया जाता। चतुरंगिणी सेना के चार अंग होते हैं—रथ, हस्ति, अश्व और पदाति।
१. रथ—प्राचीन समय में रथ का बहुत महत्त्व था। वह छत्र, ध्वजा, पताका, घण्टे, तोरण, नन्दिघोष और क्षुद्र घंटिकाओं से मंडित होता। उसमें अनेक प्रकार के धनुष, बाण, तूणीर, खड्ग आदि रखे जाते थे। अभिधानचिन्तामणि में संग्रामरथ, यानरथ, कर्णीरथ आदि अनेक रथों का उल्लेख प्राप्त होता है।
२. हस्ति—प्राचीन साहित्य में हाथियों की विभिन्न जातियों का उल्लेख प्राप्त होता है। गंधहस्ति को सर्वोत्तम माना जाता था। हाथियों को सन्नद्ध-बद्ध करके, उज्ज्वल वस्त्र, कवच, ग्रीवारक्षक उपकरण और कर्णपूर पहनाकर, उरु में रज्जू बांध, उन पर लटकती हुई झूलें डाल, छत्र, ध्वजा और घण्टे लटकाकर, अस्त्र-शस्त्र तथा ढालों से शोभित किया जाता।3 बड़ी-बड़ी हस्तिशालाओं में हाथियों को प्रशिक्षित किया जाता था। नियन्त्रण से बाहर होने पर उसे वश में कैसे किया जाए? इसका भी प्रशिक्षण दिया जाता था।
३. अश्व—हाथियों की भांति घोड़े भी अनेक प्रकार के होते थे। कुछ वेगवान घोड़े तेज दौड़ते, शत्रुसेना पर पहले ही आक्रमण कर देते। शत्रुसेना में घुसकर उसे विचलित कर देते। कंबोज देश के आकीर्ण और कन्थक घोड़े प्रसिद्ध थे। कालिक द्वीप के घोड़ों का ‘नायाधम्मकहाओ’ में विस्तार से वर्णन है।
४. पदाति—चतुरंगिणी सेना का मुख्य अंग था—पदाति। वे हाथों में तलवार, भाला, बाण आदि लेकर चलते तथा बाण आदि के प्रहार से रक्षा हेतु सचेष्ट एवं सन्नद्ध-बद्ध रहते।
उल्लेखनीय है कि चतुरंगिणी सेना सेनापति के नियंत्रण में रहती। युद्ध के अवसर पर सेनापति राजा की आज्ञा पाकर चतुरंगिणी सेना को सज्जित करता और कूच के लिए तैयार रहता था। आगम साहित्य में चतुरंगिणी सेना का अनेक स्थानों पर उल्लेख प्राप्त होता है।
१२४. तए णं से कूणिए राया जेणेव मज्जणघरे तेणेव उवागच्छइ जाव पडिनिग्गच्छित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जाव गयवइं नरवई दुरूढे।।
तत: स: कूणिक: राजा यत्रैव मज्जनगृहं तत्रैव उपागच्छति यावत् प्रतिनिर्गत्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला यावत् गजपतिं नरपति: आरूढ:।
१२४. तदनन्तर वह राजा कूणिक जहां मज्जनगृह (स्नानघर) था वहीं आया यावत् बाहर निकलकर जहां बाहरी उपस्थानशाला थी (वहां आया) यावत् नरपति गजपति पर आरूढ़ हुआ।
१२५. तए णं से कूणिए राया तिहिं दंतिसहस्सेहिं जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं चंपं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव कालादीया दस कुमारा तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता कालादीएहिं दसहिं कुमारेहिं सद्धिं एगतओ मिलायइ।।
तत: स: कूणिक: राजा त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण चम्पाया: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव कालादय: दश कुमारा: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य कालादिकै: दशभि: कुमारै: सार्द्धं एकत: मिलति।
१२५. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने तीन हजार हाथियों यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ चंपा नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन किया, निर्गमन कर वह जहां काल आदि दसों कुमार थे वहीं आया, आकर काल आदि दसों कुमारों से एक स्थान में मिला।
१२६. तए णं से कूणिए राया तेत्तीसाए दंतिसहस्सेहिं तेत्तीसाए आससहस्सेहिं तेत्तीसाए रहसहस्सेहिं तेत्तीसाए मणुस्सकोडीहिं सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोस-णाइयरवेणं सुहेहिं वसही-पायरासेहिं नाइविगिट्ठेहिं अंतरावासेहिं वसमाणे-वसमाणे अंगाजणवयस्स मज्झंमज्झेणं जेणेव विदेहे जणवए जेणेव वेसाली नयरी तेणेव पहारेत्थ गमणाए।।
तत: स: कूणिक: राजा त्रयस्त्रिंशद्भि: दन्तिसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: अश्वसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: रथसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: मनुष्यकोटिभि: सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण सुखै: वसति-प्रातराशै: नातिविकृष्टै: अन्तरावासै: वसन्-वसन् अङ्गजनपदस्य मध्यमध्येन यत्रैव विदेह: जनपद: यत्रैव वैशाली नगरी तत्रैव प्रादीधरत् गमनाय।
१२६. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने तेतीस हजार हाथियों, तेतीस हजार अश्वों, तेतीस हजार रथों और तेतीस करोड़ मनुष्यों के साथ उनसे संपरिवृत हो सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ सुखपूर्वक वास और प्रातराश करते हुए, बहुत दूर न चल, बीच में पड़ाव कर, वास करते हुए-वास करते हुए अंग जनपद के बीचोबीच होकर जहां विदेह जनपद१७२ था, जहां वैशाली नगरी थी वहीं जाने का निश्चय किया।
सूत्र १२६
१७२. विदेह जनपद (विदेहे जणवए)
वैदिक काल में ‘विदेह’ दक्षिण एशिया का प्रभावी राजनैतिक और सांस्कृतिक क्षेत्र था। वर्तमान में यह मगध के पूर्वोत्तर में है। इसकी राजधानी मिथिला थी, जो वर्तमान में नेपाल में स्थित ‘जनकपुर’ के रूप में विख्यात है। प्राचीन काल में विदेह के अन्तर्गत नेपाल के एक भाग के अतिरिक्त वे सभी स्थान, जो अब सीतामढ़ी, सीताकुंड अथवा तिरहुत के पुराने जिले का उत्तरी भाग और चम्पारण का उत्तर-पश्चिमी भाग कहलाता है, इसमें सम्मिलित थे। विदेह की प्रसिद्धि एक व्यावसायिक एवं समृद्ध राष्ट्र के रूप में थी तथा यहां की सामान्य जनता भी संस्कृत में विशारद थी। विदेह निवासी होने से महावीर की माता के लिए विदेहदत्ता तथा चेलना के पुत्र कूणिक के लिए विदेहपुत्र का प्रयोग मिलता है।
चेडगस्स जुद्धसज्जा-पदं
१२७. तए णं से चेडए राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे नव मल्लई नव लेच्छई कासीकोसलगा अट्ठारसवि गणरायाणो सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! वेहल्ले कुमारे कूणियस्स रण्णो असंविदिए णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं गहाय इहं हव्वमागए। तए णं कूणिएणं सेयणगस्स गंधहत्थिस्स अट्ठारसवंकस्स य हारस्स अट्ठाए तओ दूया पेसिया। ते य मए इमेणं कारणेणं पडिसेहिया। तए णं से कूणिए ममं एयमट्ठं अपडिसुणमाणे चाउरंगिणीए सेणाए सद्धिं संपरिवुडे जुज्झसज्जे इहं हव्वमागच्छइ, तं किं णं देवाणुप्पिया! सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणामो? वेहल्लं कुमारं पेसेमो? उदाहु जुज्झित्था?।।
चेटकस्य युद्धसज्जा-पदम्
तत: स: चेटक: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन् नव मल्लकिन: नव लेच्छकिन: काशीकौशलकान् अष्टादश अपि गणराजान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिया:! वेहल्ल: कुमार: कूणिकेन राज्ञा असंविदित: सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं गृहीत्वा इह ‘हव्वम्’ आगत:। तत: कूणिकेन सेचनकस्य गन्धहस्तिन: अष्टादश-वक्रस्य च हारस्य अर्थाय त्रय: दूता: प्रेषिता:। ते च मया अनेन कारणेन प्रतिषिद्धा:। तत: स: कूणिक: मम एतम् अर्थम् अप्रतिशृण्वन् चतुरङ्गिण्या सेनया सार्द्धं सम्परिवृत: युद्धसज्ज: इह ‘हव्वम्’ आगच्छति, तत् किं देवानुप्रिया:! सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्पयेम? वेहल्लं कुमारं प्रेषयेम? अथवा युध्येमहि?
चेटक का युद्ध-सज्जा-पद
१२७. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर उस राजा चेटक ने नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी१७३—काशी और कौशल के अट्ठारह गणराजाओं१७४ को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! वेहल्लकुमार राजा कूणिक को ज्ञात किए बिना सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार लेकर शीघ्रता से यहां आ गया है। राजा कूणिक के द्वारा सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाले हार के लिए तीन दूत भेजे गए। मैंने इस कारण से भेजे गए उन दूतों को प्रतिषेध (निषेध) कर दिया। तब मेरे इस अर्थ को अस्वीकार करता हुआ वह राजा कूणिक चतुरंगिणी सेना के साथ संपरिवृत हो युद्ध के लिए सज्जित होकर शीघ्र यहां आ रहा है। देवानुप्रियो! क्या हम सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित कर दें? और वेहल्लकुमार को प्रेषित कर दें? अथवा (राजा कूणिक के साथ) युद्ध करें?
सूत्र १२७
१७३. नौ मल्लवी नौ लिच्छवी (नव मल्लई नव लेच्छई)
ईसापूर्व छठी शताब्दी में लिच्छवी गणतंत्र अस्तित्व में था। वह बहुत शक्तिशाली था। उसमें नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी—अट्ठारह राजा सम्मिलित थे। मल्लों का राज्य काशी में तथा लिच्छवियों का राज्य कौशल में था।
बौद्ध साहित्य में वज्जियों के आठ कुलों का उल्लेख है। उनमें एक वैशाली के लिच्छवि भी थे। कल्पसूत्र में वज्जनागरी (वृज्जिनगर से संबद्ध) नामक जैन श्रमणों की एक शाखा का उल्लेख है। वैशाली वज्जि गणतंत्र की मुख्य नगरी थी। नव मल्लवी और नव लिच्छवी—ये अट्ठारह गणबद्ध होने से गणराजा कहलाते थे।
१७४. काशी और कौशल के गणराजा (कासीकोसलगा गणरायाणो)
काशी जनपद पूर्व में मगध, पश्चिम में वत्स, उत्तर में कौशल और दक्षिण में सोनू नदी तक विस्तृत था। भगवान बुद्ध से पहले सोलह महाजनपदों में काशी एक शक्तिशाली राज्य के रूप में प्रतिष्ठित था। यहां के वस्त्र और चंदन बहुत प्रसिद्ध रहे हैं। काशी की राजधानी ‘वाराणसी’ को आज भी एक तीर्थ के रूप में मान्यता प्राप्त है।
कौशल भी एक प्रसिद्ध जनपद था, जो सरयू नदी के तट पर बसा हुआ था। इसके दो भाग थे—उत्तर-कौशल और दक्षिण-कौशल। उत्तर-कौशल का नाम ‘गन्द’ था, जो अयोध्या के उत्तरी प्रदेश का वाचक था। अज तथा दशरथ आदि ने इसी प्रान्त पर राज्य किया। राम के पश्चात् उसके पुत्र कुश ने दक्षिणी कौशल की कुशावती राजधानी में तथा लव ने उत्तरी कौशल के श्रावस्ती नगर में राज्य किया।
काशी और कौशल में सदा संघर्ष चलता रहता। कभी काशी कौशल का तो कभी कौशल काशी का अंग बन जाता। ईसा पूर्व छठी पांचवीं शताब्दी में काशी कौशल के अधीन हो गया।
उल्लेखनीय है कि काशी और कौशल के अट्ठारह गणराज्य थे। उनके शासक गणराजा कहलाते थे। जब भी कोई विशेष प्रयोजन होता वे मिलकर कार्य करते। वैशाली के अधिपति राजा चेटक की सहायता के लिए ये सभी राजा गण रूप में उपस्थित हुए और कूणिक के विरुद्ध युद्ध किया।
१२८. तए णं नव मल्लई नव लेच्छई कासीकोसलगा अट्ठारसवि गणरायाणो चेडगं रायं एवं वयासी—नो एयं सामी! जुत्तं वा पत्तं वा रायसरिसं वा, जं णं सेयणगं गंधहत्थिं अट्ठारसवंकं च हारं कूणियस्स रण्णो पच्चप्पिणिज्जइ, वेहल्ले य कुमारे सरणागए पेसिज्जइ। तं जइ णं कूणिए राया चाउरंगिणीए सेणाए सद्धिं संपरिवुडे जुज्झसज्जे इहं हव्वमागच्छइ तए णं अम्हे कूणिएणं रण्णा सद्धिं जुज्झामो।।
तत: नव मल्लकिन: नव लेच्छकिन: काशीकौशलका: अष्टादश अपि गणराजा: चेटकं राजानम् एवम् अवादिषु:—नो एतत् स्वामिन्! युक्तं वा प्राप्तं वा राजसदृशं वा, यत् सेचनकं गन्धहस्तिनम् अष्टादशवक्रं च हारं कूणिकाय राज्ञे प्रत्यर्प्यते, वेहल्ल: च कुमार: शरणागत: प्रेष्यते। तत् यदि कूणिक: राजा चतुरङ्गिण्या सेनया सार्द्धं सम्परिवृत: युद्धसज्ज: इह ‘हव्वम्’ आगच्छति तदा वयं कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं युध्येमहि?
१२८. तदनन्तर काशी और कौशल के नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी, अट्ठारह गणराजाओं ने राजा चेटक को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! यह युक्त-उचित नहीं है, यह प्राप्त-अवसरोचित नहीं है और न ही राजा के अनुरूप है कि सेचनक गंधहस्ति और अट्ठारह लड़ों वाला हार राजा कूणिक को प्रत्यर्पित किया जाए और शरण में आए वेहल्लकुमार को प्रेषित किया जाए। इसलिए यदि राजा कूणिक चतुरंगिणी सेना के साथ उनसे संपरिवृत हो युद्ध के लिए सज्जित होकर शीघ्र ही यहां आ रहा है तो हम राजा कूणिक के साथ युद्ध करें।
१२९. तए णं से चेडए राया ते नव मल्लई नव लेच्छई कासीकोसलगा अट्ठारसवि गणरायाणो एवं वयासी—जइ णं देवाणुप्पिया! तुब्भे कूणिएणं रण्णा सद्धिं जुज्झह, तं गच्छह णं देवाणुप्पिया! सएसु-सएसु रज्जेसु, पत्तेयं-पत्तेयं ण्हाया जाव मम अंतियं पाउब्भवह।।
तत: स: चेटक: राजा तान् नव मल्लकिन: नव लेच्छकिन: काशीकौशलकान् अष्टादश अपि गणराजान् एवम् अवादीत्—यदि देवानुप्रिया:! यूयं कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं युध्यध्वम्, तत् गच्छत देवानुप्रिया:! स्वकेषु-स्वकेषु राज्येषु, तदा प्रत्येकं-प्रत्येकं स्नाता: यावत् मम अन्तिकं प्रादुर्भवत।
१२९. तदनन्तर राजा चेटक ने काशी और कौशल के नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी, अट्ठारह गणराजाओं को इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! यदि तुम राजा कूणिक के साथ युद्ध करते हो तो देवानुप्रियो! अपने-अपने राज्यों में जाओ। प्रत्येक-प्रत्येक स्नान कर यावत् मेरे पास प्रस्तुत हो जाओ।
१३०. तए णं ते नव मल्लई नव लेच्छई कासीकोसलगा अट्ठारसवि गणरायाणो जाव जेणेव वेसाली नयरी जेणेव चेडए राया तेणेव उवागया जाव जएणं विजएणं वद्धावेंति।।
तत: ते नव मल्लकिन: नव लेच्छकिन: काशीकौशलकान् अष्टादश अपि गणराजा: यावत् यत्रैव वैशाली नगरी यत्रैव चेटक: राजा तत्रैव उपागता: यावत् जयेन विजयेन वर्धयन्ति।
१३०. तदनन्तर काशी और कौशल के नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी, अट्ठारह ही गणराजा यावत् जहां वैशाली नगरी थी, जहां राजा चेटक था वहीं आए यावत् उन्होंने जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया।
१३१. तए णं से चेडए राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! अभिसेक्कं हत्थिरयणं पडिकप्पेह जहा कूणिए जाव गयवइं नरवई दुरूढे।।
तत: स: चेटक: राजा कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव देवानुप्रिया:! आभिषेक्यं हस्तिरत्नं प्रतिकल्पध्वम् यथा कूणिक: यावत् गजपतिं नरपति: आरूढ़:।
१३१. तदनन्तर उस राजा चेटक ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! शीघ्र ही कूणिक की भांति आभिषेक्य हस्तिरत्न को सज्जित करो, यावत् नरपति गजपति पर आरूढ़ हुआ।
१३२. तए णं से चेडए राया तिहिं दंतिसहस्सेहिं जहा कूणिए जाव वेसालिं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव ते नव मल्लई नव लेच्छई कासीकोसलगा अट्ठारसवि गणरायाणो तेणेव उवागच्छइ।।
तत: स: चेटक: राजा त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यथा कूणिक: यावत् वैशाल्या: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव ते नव मल्लकिन: नव लेच्छकिन: काशीकौशलका: अष्टादश अपि गणराजा: तत्रैव उपागच्छति।
१३२. तदनन्तर उस राजा चेटक ने कूणिक की भांति तीन हजार हाथियों के साथ यावत् वैशाली नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन किया, निर्गमन कर जहां काशी और कौशल के वे नौ मल्लवी और नौ लिच्छवी, अट्ठारह गणराजा थे वहीं आया।
१३३. तए णं से चेडए राया सत्तावण्णाए दंतिसहस्सेहिं सत्ता-वण्णाए आससहस्सेहिं सत्ता-वण्णाए रहसहस्सेहिं सत्तावण्णाए मणुस्सकोडीएहिं सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं सुहेहिं वसही-पायरासेहिं नाइविगिट्ठेहिं अंतरावासेहिं वसमाणे-वसमाणे विदेहं जणवयं मज्झंमज्झेणं जेणेव देसपंते तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता खंधावारनिवेसं करेइ, करेत्ता कूणियं रायं पडिवालेमाणे जुज्झसज्जे चिट्ठइ।।
तत: स: चेटक: राजा सप्त-पञ्चाशद्भि: दन्तिसहस्रै: सप्त-पञ्चाशद्भि: अश्वसहस्रै: सप्त-पञ्चाशद्भि: रथसहस्रै: सप्तपञ्चाशद्भि: मनुष्यकोटिभि: सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण सुखै: वसति-प्रातराशै: नातिविकृष्टै: अन्तरावासै: वसन्-वसन् विदेहस्य जनपदस्य मध्यमध्येन यत्रैव देशप्रान्त: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य स्कन्धावारनिवेशं करोति, कृत्वा कूणिकं राजानं प्रतिपालयन् युद्धसज्ज: तिष्ठति।
१३३. तदनन्तर वह राजा चेटक सत्तावन हजार हाथियों, सत्तावन हजार अश्वों, सत्तावन हजार रथों और सत्तावन करोड़ मनुष्यों के साथ उनसे संपरिवृत हो सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ सुखपूर्वक वास और प्रातराश करता हुआ, बहुत दूर न चल, बीच में पड़ाव कर वास करता हुआ-वास करता हुआ, विदेह जनपद के बीचोबीच होकर जहां देश का अन्तिम छोर—अर्थात् सीमा१७५ थी वहीं आया, आकर सेना का निवेश किया, निवेश कर राजा कूणिक की प्रतीक्षा करते हुए युद्ध के लिए सज्जित होकर स्थित हो गया।
सूत्र १३३
१७५. देश की सीमा (देसपंते)
‘पंते’ शब्द के अंत, किनारा, प्रदेश, देश का भाग आदि अनेक अर्थ हैं। इसका एक अर्थ है—अन्तिम छोर अथवा सीमावर्ती भूभाग। सेना का निवेश प्राय: नगर अथवा जनपद की सीमा को पार कर उसके बर्हिवर्ती भूभाग में किया जाता था। ‘देसपंते’ शब्द का तात्पर्य यही है।
रहमुसल-संगाम-पदं
१३४. तए णं से कूणिए राया सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं जेणेव देसपंते तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चेडयस्स रण्णो जोयणंतरियं खंधावारनिवेसं करेइ।।
रथमुसल-सङ्ग्राम-पदम्
तत: स: कूणिक: राजा सर्वद्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण यत्रैव देशप्रान्त: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चेटकस्य राज्ञ: योजनान्तरितं स्कन्धावारनिवेशं करोति।
रथमूसल-संग्राम-पद
१३४. तदनन्तर राजा कूणिक सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ, जहां देश की सीमा थी वहीं आया, आकर राजा चेटक से एक योजन की दूरी पर१७६ सेना का निवेश किया।
सूत्र १३४
१७६.योजनान्तरित....एक योजन की दूरी पर (जोयणांतरियं)
यह क्षेत्र से संबंधित माप है। चार कोस का एक योजन होता है। ‘अणुओगदाराइं’ में ‘गव्यूत’ पद का प्रयोग है। वहां चार गव्यूत को एक योजन कहा गया है।अन्तरित का अर्थ है—व्यवहित अथवा अन्तरयुक्त। यहां योजनान्तरित का तात्पर्य है—एक योजन की दूरी पर।
१३५. तए णं ते दोण्णिवि रायाणो रणभूमिं सज्जावेंति, सज्जावेत्ता रणभूमिं जयंति।।
तत: तौ द्वौ अपि राजानौ रणभूमिं सञ्जयत:, सञ्जयित्वा रणभूमिं यजत:।
१३५. तदनन्तर दोनों ही राजाओं ने रणभूमि को सज्जित कराया, सज्जित कराकर (विजय की इच्छा से) रणभूमि की पूजा की।१७७
सूत्र १३५
१७७. पूजा की (जयंति)
‘जयंति’ धातुरूप है। इसका तीन प्रकार से संस्कृत रूपान्तरण किया जा सकता है—जयन्ति, यजन्ति, और यतन्ते। प्रस्तुत सूत्र में ‘यजंन्’ धातु से निष्पन्न ‘यजन्ति’ पद प्रासंगिक है। इसका अर्थ है—पूजा करना।
शब्दविमर्श
सज्जावेंति—सज्जित कराया। यह ‘सञ्ज्’ धातु का ञिन्नन्त रूप है।
१३६. तए णं से कूणिए राया तेत्तीसाए दंतिसहस्सेहिं तेत्तीसाए आससहस्सेहिं तेत्तीसाए रह-सहस्सेहिं तेत्तीसाए मणुस्सकोडीहिं गरुलव्वूहं रएइ, रएत्ता गरुलव्वूहेणं रहमुसलं संगामं ओयाए।।
तत: स: कूणिक: राजा त्रयस्त्रिंशद्भि: दन्तिसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: अश्वसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: रथसहस्रै: त्रयस्त्रिंशद्भि: मनुष्यकोटिभि: गरुडव्यूहं रचयति, रचयित्वा गरुड़व्यूहेन रथमुसलं सङ्ग्रामम् उपयात:।
136. तदनन्तर उस राजा कूणिक ने तेतीस हजार हाथियों, तेतीस हजार अश्वों, तेतीस हजार रथों और तेतीस करोड़ मनुष्यों के साथ गरुड़व्यूह की रचना की, रचना कर गरुड़व्यूह से रथमूसल संग्राम में प्रवृत्त हुआ।
१३७. तए णं से चेडगे राया सत्ता-वण्णाए दंतिसहस्सेहिं सत्तावण्णाए आससहस्सेहिं सत्तावण्णाए रह-सहस्सेहिं सत्तावण्णाए मणुस्स-कोडीहिं सगडवूहं रएइ, रएत्ता सगडवूहेणं रहमुसलं संगामं ओयाए।।
तत: स: चेटक: राजा सप्त-पञ्चाशद्भि: दन्तिसहस्रै: सप्तपञ्चाशद्भि: अश्वसहस्रै: सप्तपञ्चाशद्भि: रथसहस्रै: सप्तपञ्चाशद्भि: मनुष्यकोटिभि: शकटव्यूहं रचयति, रचयित्वा शकटव्यूहेन रथमुसलं सङ्ग्रामम् उपयात:।
१३७. तदनन्तर राजा चेटक ने सत्तावन हजार हाथियों, सत्तावन हजार अश्वों, सत्तावन हजार रथों और सत्तावन करोड़ मनुष्यों के साथ शकटव्यूह की रचना की, रचना कर शकटव्यूह से रथमूसल संग्राम में प्रवृत्त हुआ।
१३८. तए णं ते दोण्हवि राईणं अणीया सण्णद्ध-बद्ध-वम्मिय-कवया उप्पीलिय-सरासण-पट्टिया पिणद्ध-गेविज्जा आविद्ध-विमल-वरचिंध-पट्टा गहियाउह-पहरणा मगइतेहिं फलएहिं निक्कट्ठाहिं असीहिं अंसागएहिं तोणेहिं सजीवेहिं धणूहिं समुक्खित्तेहिं सरेहिं समुल्लालियाहिं डावाहिं ओसारियाहिं ऊरुघंटाहिं छिप्पतूरेणं वज्जमाणेणं महया उक्किट्ठसीह-नाय-बोलकलकलरवेणं समुद्दरव-भूयं पिव करेमाणा सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं हयगया हयगएहिं गयगया गयगएहिं रहगया रहगएहिं पायत्तिया पायत्तिएहिं अण्णमण्णेहि सद्धिं संपलग्गा यावि होत्था।।
तत: तयो: द्वयोरपि राज्ञो: अनीका: सन्नद्ध-बद्ध-वर्मित-कवचा: उत्पीडित-शरासन-पट्टिका: पिनद्ध-ग्रैवेया: आविद्ध-विमल-वरचिह्न-पट्टा: गृहीतायुध-प्रहरणा: ‘मगइतेहिं’ फलकै: निकृष्टै: असिभि: अंसगतै: तूणै: सजीवाभि: धनुर्भि: समुत्क्षिप्तै: शरै: समुल्लालिताभि: ‘डावाहिं’ अवसारिताभि: ऊरुघण्टाभि: क्षिप्रतूर्येण वाद्यमानेन महता उत्कृष्टसिंहनाद-‘बोल’-कलकलरवेण-समुद्ररवभूतम् इव कुर्वाणा: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण हयगता: हयगतै: गजगता: गजगतै: रथगता: रथगतै: पादातिका: पादातिकै: अन्योन्यै: सार्द्धं सम्प्रलग्ना: चापि बभूवु:।
१३८. तदनन्तर दोनों ही राजाओं की सेनाओं ने सन्नद्ध-बद्ध हो कवच पहने१७८, धनुषपट्टी को कसकर बांधा१७९, गले में ग्रीवा-रक्षक उपकरण पहने१८०, विमल और प्रवर चिह्नपट्ट बांधे तथा आयुध और प्रहरण लिए। हाथ में ढाल को बांधकर म्यान से खींची हुई तलवारों, कंधे पर रखे तूणीरों, प्रत्यञ्चा पर चढ़े धनुषों, तूणीर से निकाले गए बाणों, उछालते हुए वामहस्त से, जंघाओं पर लटकती हुई घंटाओं, द्रुतगति से प्रवादित वाद्यों तथा महान् और उत्कृष्ट सिंहनादजनित कोलाहलपूर्ण शब्दों से क्षुब्ध समुद्र की भांति धरती को शब्दायमान करते हुए सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि से वे अश्वारोही अश्वारोहियों, गजारोही गजारोहियों, रथी रथारोहियों और पदाति पदातियों के साथ परस्पर युद्ध करने लगे।
सूत्र १३८
१७८. सन्नद्ध-बद्ध हो कवच पहने (सन्नद्धबद्धवम्मियकवया)
‘सन्नाह’ और ‘वर्म’ दोनों कवच के पर्यायवाची हैं। सन्नद्ध का अर्थ है—कवचित अथवा शस्त्रास्त्र से पूर्णतया सुसज्जित हो युद्ध के लिए उद्यत।
वर्मित का अर्थ है—कवच से सुसज्जित।
यहां कवच पहने हुए यौद्धा के लिए ‘सन्नद्धबद्धवम्मियकवया’ पाठ प्रयुक्त है।
१७९. धनुषपट्टी को कसकर बांधा (उप्पीलियसरासणपट्टिया)
‘उप्पीलिया’ का अर्थ है—कसकर बांधना। शरासनपट्टिका का अर्थ है-धनुर्यष्टि, धनुर्दण्ड। धनुष खींचते समय हाथ की सुरक्षा के लिए बांधे जाने वाले चर्मपट्ट को शरासनपट्टिका कहा जाता है।2 बाहु पर बांधी जाने से शरासनपट्टिका को ‘बाहुपट्टिका’ भी कहा जाता है।
१८०. ग्रीवारक्षक उपकरण पहने (पिणद्धगेवेज्जा)
‘भगवई’ की वृत्ति में ग्रैवेयक का अर्थ ग्रीवा का आभरण किया गया है। यहां युद्ध का प्रसंग है, अत: यहां ग्रैवेयक का अर्थ ग्रीवा की सुरक्षा का उपकरण होना चाहिए। जैसे—सिर, जंघा, बाहु आदि की सुरक्षा के लिए पृथक्-पृथक् कवच पहने जाते, उसी प्रकार गले की रक्षा के लिए ग्रैवेयक पहना जाता था—ऐसी संभावना है। ‘नायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में ग्रैवेयक का अर्थ ग्रीवारक्षक किया गया है।
शब्दविमर्श
आविद्ध—पहना।
चिंधपट्ट—चिह्नपट्ट का अर्थ है—यौद्धा की पहचान कराने वाला अथवा निशानी रूप वस्त्र-खंड।
आउह-पहरणा—आयुध का अर्थ है—अक्षेप्य शस्त्र, जैसे—खड्ग आदि। प्रहरण का अर्थ है—प्रक्षेपास्त्र, जैसे—लौहबाण आदि।
मगइत—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—हस्तपाशित, हाथ में बांधा हुआ।
समुक्खित्तेहिं सरेहिं—निकालकर अथवा उठाकर फेंके गए बाणों से।
डाव—यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है—बायां हाथ।
सीहनाय—सिंहगर्जना अथवा सिंह की गर्जना जैसी आवाज।
बोल—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—कोलाहल, अव्यक्त वर्ण वाली ध्वनि।
कलकलरव—कोलाहल, स्पष्ट वचन-विभाग वाली ध्वनि।
१३९. तए णं ते दोण्हवि राईणं अणीया नियगसामीसासणाणुरत्ता महया जणक्खयं जणवहं जणप्पमद्दं जणसंवट्टकप्पं नच्चंतकबंधकरभीमं रुहिरकद्दमं करेमाणा अण्णमण्णेणं सद्धिं जुज्झंति।।
तत: तयो: द्वयोरपि राज्ञो: अनीका: निजकस्वामिशासनानुरक्ता: महत् जनक्षयं जनवधं जनप्रमर्दं जनसंवर्तकल्पं नृत्यत्-कबन्धकरभीमं रुधिरकर्दमं कुर्वाणा: अन्योन्येन सार्द्धं युध्यन्ते।
१३९. तदनन्तर दोनों ही राजाओं की सेनाएं अपने-अपने स्वामी के शासन में अनुरक्त, महान जनसंहार, जनवध, जनमर्दन, जनपीड़ा और नृत्य करते हुए कबन्धों (मस्तक रहित शरीर) के कर प्रहार से भयंकर रुधिर का कीचड़ करती हुई एक दूसरे के साथ युद्ध करने लगी।१८१
सूत्र १३९
१८१. राजा कूणिक और राजा चेटक की सेनाएं आमने-सामने थीं। दोनों सेनाएं अपने-अपने स्वामी की आज्ञा का अनुवर्तन करते हुए युद्धस्थल में डटी हुई थीं। उस समय किस प्रकार का विनाशकारी दृश्य था—प्रस्तुत सूत्र में इसका हृदयद्रावक वर्णन किया गया है।
शब्दविमर्श
जणक्खय— जनक्षति, जनहानि।
जणवह— लोगों की घात करना, उन्हें व्यथित करना।
जणप्पमद्द— लोकचूर्ण। चारों तरफ से प्रहार होने के कारण अथवा घोड़ों आदि के नीचे दब जाने से यौद्धाओं के शरीरों का चूर्ण-चूर्ण हो जाना।
जणसंवट्ट— पीड़ाकारक भय।
कबंध— सिर से रहित वह धड़, जिसमें प्राणों का स्पन्दन हो।
कालकुमारस्स मरण-पदं
१४०. तए णं से काले कुमारे तिहिं दंतिसहस्सेहिं जाव तिहिं मणुस्सकोडीहिं गरुलव्वूहेणं एक्कारसमेणं खंधेणं कूणिएणं रण्णा सद्धिं रहमुसलं संगामं संगामेमाणे हयमहिय-पवरवीर-घाइय-निवडियचिंधज्झयपडागे निरालोयाओ दिसाओ करेमाणे चेडगस्स रण्णो सपक्खं सपडिदिसिं रहेणं पडिरहं हव्वमागए। तए णं से चेडए राया कालं कुमारं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तिवलियं भिउडिं निलाडे साहट्टु धणुं परामुसइ, परामुसित्ता उसुं परामुसइ, परामुसित्ता वइसाहं ठाणं ठाइ, ठिच्चा आययकण्णाययं उसुं करेइ, करेत्ता कालं कुमारं एगाहच्चं कूडाहच्चं जीवियाओ ववरोवेइ। तं एयं खलु गोयमा! काले कुमारे एरिसएहिं आरंभेहिं एरिसएहिं आरंभ-समारंभेहिं एरिसएहिं भोगेहिं एरिसएहिं भोग-संभोगेहिं एरिसएणं असुभकडकम्मपब्भारेणं कालमासे कालं किच्चा चउत्थीए पंकप्पभाए पुढवीए हेमाभे नरए दससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।
कालकुमारस्य मरण-पदम्
तत: स: काल: कुमार: त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यावत् त्रिभि: मनुष्य-कोटिभि: गरुडव्यूहेन एकादशमेन स्कन्धेन कूणिकेन राज्ञा सार्द्धं रथमुसलं सङ्ग्रामम् सङ्ग्रामयन् हतमथितप्रवर-वीरघातित-निपतितचिह्नध्वजपताक: निरालोका: दिश: कुर्वन् चेटकस्य राज्ञ: सपक्षं सप्रतिदिशं रथेन प्रतिरथं ‘हव्वम्’ आगत:। तत: स: चेटक: राजा कालं कुमारम् आयन्तं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: ‘चंडिक्किए’ ‘मिसिमिसेमाणे’ त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य धनु: परामृशति, परामृश्य इषुं परामृशति, परामृश्य वैशाखं स्थानं तिष्ठति, स्थित्वा आयतकर्णायतम् इषुं करोति, कृत्वा कालं कुमारम् एकाहत्य कूटाहत्य जीवितात् व्यपरोपयति। तत् एतत् खलु गौतम! काल: कुमार: ईदृशकै: आरम्भै: ईदृशकै: आरम्भ-सम्भारम्भै: ईदृशकै: भोगै: ईदृशकै: भोगसम्भोगै: ईदृशकेन अशुभकृत-कर्मप्राग्भारेण कालमासे कालं कृत्वा चतुर्थ्यां पङ्कप्रभायां पृथिव्यां हेमाभे नरके दशसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।
कालकुमार का मरण-पद
१४०. तदनन्तर उस कालकुमार ने तीन हजार हाथियों यावत् तीन करोड़ मनुष्यों के साथ गरुड़व्यूह से ग्यारहवें खंड के स्वामी राजा कूणिक के साथ रथमूसल संग्राम में युद्ध करते हुए प्रवर वीरों को हत, मथित और नष्ट कर दिया। सेना के चिह्नरूप ध्वजाओं और पताकाओं को नीचे गिरा दिया। दिशाओं को आलोकशून्य करते हुए, अपने रथ से रथ को अड़ाते हुए वह शीघ्र राजा चेटक के ठीक सामने आ गया। तदनन्तर उस राजा चेटक ने कालकुमार को (अपने सामने) आते हुए देखा, देखकर वह क्रोध से तमतमा उठा, रुष्ट हो गया, कुपित हो गया, चण्ड हो गया। उसने क्रोध से जलते हुए त्रिवलि से युक्त भृकुटी को ललाट पर चढ़ाकर धनुष को उठाया, उठाकर बाण को धनुष पर चढ़ाया, चढ़ाकर वैशाख स्थान—अर्थात् वैशाख नामक युद्ध की मुद्रा में स्थित हो गया, स्थित होकर बाण को कान की लंबाई तक खींचा, खींचकर कालकुमार को कूट के प्रहार की भांति एक ही प्रहार में जीवन से विहीन कर दिया। इसलिए हे गौतम! कालकुमार इस प्रकार के आरंभों से, इस प्रकार के आरंभ-समारंभों से, इस प्रकार के भोगों से, इस प्रकार के भोग-संभोगों से और इस प्रकार के स्वकृत अशुभ कर्मों के प्रकृष्ट भार से कालमास में काल करके चौथी पंकप्रभा पृथ्वी के हेमाभ नरक (नरकावास) में दस सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ है।
१४१. काले णं भंते! कुमारे चउत्थीओ पुढवीओ अणंतरं उव्वट्टित्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?
गोयमा! महाविदेहे वासे जाइं कुलाइं भवंति अड्ढाइं जहा दढपइण्णो जाव सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।
काल: भदन्त! कुमार: चतुर्थ्या: पृथिव्या: अनन्तरम् उद्वृत्य कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?
गौतम! महाविदेहे वर्षे यानि कुलानि भवन्ति आढ्यानि यथा दृढ़प्रतिज्ञ: यावत् सेत्स्यति ‘बुज्झिहिइ’ मोक्ष्यति परिनिर्वास्यति सर्वदुक्खानाम् अन्तं करिष्यति।
१४१. भंते! कालकुमार चौथी पृथ्वी से अनन्तर (अव्यवहित) उद्वर्तन कर१८२ कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा?
गौतम! महाविदेह क्षेत्र में१८३ जो आढ्य कुल हैं, वहां दृढ़प्रतिज्ञ की भांति१८४ यावत् सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा और सर्वदु:खों का अन्त करेगा।
सूत्र १४१
१८२. उद्वर्तन करके (उव्वट्टित्ता)
नैरयिक और भवनवासी देव अधोलोक में रहते हैं। सामान्यतया वे वहां से मृत्यु को प्राप्त कर ऊपर आते हैं, इसलिए उनके मरण को उद्वर्तन कहा जाता है।
१८३. महाविदेह क्षेत्र (महाविदेहे वासे)
महाविदेह क्षेत्र जम्बूद्वीप द्वीप का वह कर्मभूमि क्षेत्र है, जो नीलवंत वर्षधर पर्वत से दक्षिण में, निषध वर्षधर पर्वत से उत्तर में, पूर्वी लवणसमुद्र से पश्चिम में और पश्चिमी लवणसमुद्र से पूर्व में अवस्थित है। महाविदेह क्षेत्र में रहने वाले सदा दु:षम-सुषमा नामक अवसर्पिणी के चतुर्थ अर जैसी ॠद्धि का अनुभव करते हैं।
महाविदेह के मध्य में मेरु पर्वत आने से यह पूर्व और पश्चिम दो भागों में विभक्त हो जाता है। पूर्व महाविदेह में सीता नदी और पश्चिम महाविदेह में सीतोदा नदी के कारण पुन: एक-एक के दो-दो भाग हो जाते हैं। इस प्रकार महाविदेह चार भागों में विभक्त हो जाता है। प्रत्येक विभाग में आठ विजय होने से महाविदेह में कुल बत्तीस विजय होती हैं। प्रत्येक विजय में भरतक्षेत्र के समान छह खण्ड होते हैं। ज्ञातव्य है कि महाविदेह में एक साथ अधिकतम बत्तीस तीर्थंकर हो सकते हैं तथा वहां न्यूनतम चार तीर्थंकर, चार चक्रवर्ती, चार बलदेव और चार वासुदेव सदा रहते हैं। महाविदेह क्षेत्र ही ऐसा क्षेत्र है जहां मोक्षगमन का द्वार सदा खुला रहता है।
१८४. दृढ़प्रतिज्ञ की भांति (जहा दढपइण्णो)
दृढ़प्रतिज्ञ के विस्तृत कथानक हेतु द्रष्टव्य ‘ओवाइयं’ सू. 141-154।
शब्दविमर्श
सिज्झिहिइ—सिद्ध होना, प्रयोजन सिद्ध हो जाना।
बुज्झिहिइ—‘बुज्झइ’ देशी धातु है। इसका अर्थ है—बुझ जाना, शान्त हो जाना।
मुच्चिहिइ—कर्मों के बंधन से मुक्त हो जाना।
परिणिव्वाहिइ—परिनिर्वृत होना, नि:स्पन्द (गतिरहित) हो जाना।
निक्खेव-पदं
१४२. तं एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं निरयावलियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
निक्षेप-पदम्
तत् एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन निरयावलिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
निक्षेप-पद
१४२. इसलिए हे जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने निरयावलिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
२-१० अज्झयणाणि : द्वितीय से दशम अध्ययन
मूल
143. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं निरयावलियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स निरयावलियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन निरयावलिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, द्वितीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य निरयावलिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
143. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने निरयावलिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने निरयावलिकाओं के द्वितीय अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
144. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी होत्था। पुण्णभद्दे चेइए। कूणिए राया। पउमावई देवी।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये चम्पा नाम नगरी बभूव। पूर्णभद्रं चैत्यम्। कूणिक: राजा। पद्मावती देवी।
144. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय चंपा नाम की नगरी थी। पूर्णभद्र चैत्य था। कूणिक राजा और पद्मावती रानी थी।
145. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो भज्जा कूणियस्स रण्णो चुल्लमाउया सुकाली नामं देवी होत्था—सूमाला।।
तत्र चम्पायां नगर्यां श्रेणिकस्य राज्ञ: भार्या कूणिकस्य राज्ञ: ‘चुल्ल’मातृका सुकाली नाम देवी बभूव—सुकुमारा।
145. उस चंपा नगरी में राजा श्रेणिक की भार्या, राजा कूणिक की चुल्लमाता (छोटी माता) सुकाली नाम की रानी थी, वह सुकुमार थी।
146. तीसे णं सुकालीए देवीए पुत्ते सुकाले नामं कुमारे होत्था—सुकुमाले।।
तस्या: सुकाल्या: देव्या: पुत्र: सुकाल: नाम कुमार: बभूव—सुकुमार:।
146. उस सुकाली देवी के सुकाल नाम का पुत्र था, वह सुकुमार था।
147. तए णं से सुकाले कुमारे अण्णया कयाइ तिहिं दंतिसहस्सेहिं जहा कालो कुमारो निरवसेसं तं चेव भाणियव्वं जाव महाविदेहे वासे अंतं काहिइ।।
तत: स: सुकाल: कुमार: अन्यदा कदाचिद् त्रिभि: दन्तिसहस्रै: यथा काल: कुमार: निरवशेषं तत् चैव भणितव्यं यावत् महाविदेहे वर्षे अन्तं करिष्यति।
147. तदनन्तर किसी समय वह सुकालकुमार तीन हजार हाथियों के साथ (संग्राम में प्रवृत्त हुआ)। यहां सारा कालकुमार की भांति वक्तव्य है यावत् वह महाविदेह क्षेत्र में सर्वदु:खों का अन्त करेगा।
148. एवं सेसावि अट्ठ अज्झयणा नेयव्वा पढमसरिसा, नवरं मायाओ सरिसनामाओ निरयावलियाओ समत्ताओ। निक्खेवो सव्वासिं भाणियव्वो।।
एवं शेषापि अष्ट अध्ययनानि ज्ञातव्यानि प्रथमसदृशानि, ‘नवरं’ मातृका: सदृशनामा: निरयावलिका: समाप्ता:। निक्षेप: सर्वासां भणितव्य:।
148. इस प्रकार शेष आठों अध्ययन भी प्रथम अध्ययन के सदृश ज्ञातव्य हैं। केवल इतना विशेष है—माताएं सदृश नाम वाली हैं। निरयावलिकाएं समाप्त। सबका निक्षेप इसी प्रकार वक्तव्य है।
♦
आमुख
उपांगों के द्वितीय वर्ग का नाम कप्पवडिंसियाओ है। ‘कल्पावतंस’ का अर्थ है—विमान अथवा विमानवासी देव। प्रस्तुत आगम में उन देव-विमानों में उत्पन्न होने वाले देवों का वर्णन है। इस उपांग के दस अध्ययन हैं—1. पद्म 2. महापद्म 3. भद्र 4. सुभद्र 5. पद्मभद्र 6. पद्मसेन 7. पद्मगुल्म 8. नलिनीगुल्म 9. आनंद और 10. नंदन।
ये सभी राजा श्रेणिक के पौत्र थे। इसमें ‘निरयावलियाओ’ में वर्णित काल, सुकाल आदि के पुत्रों-पद्म, महापद्म आदि के क‘म से दस राजकुमारों का वर्णन है। प्रथम अध्ययन का नाम ‘पउमे’ (पद्म) है। इसमें राजकुमार पद्म के जन्म, गृहजीवन, दीक्षा, अध्ययन, तपस्या, अनशनपूर्वक समाधिमरण, प्रथम देवलोक में उपपत्ति और अन्तरवर्ती भव में मोक्षगमन तक का निरूपण है। इसी तरह द्वितीय अध्ययन में महापद्मकुमार का वर्णन है। तृतीय से दशम अध्ययन का वर्णन एक साथ है। इनका प्रतिपाद्य सभी राजकुमारों की पृथक्-पृथक् संयमपर्याय और पृथक्-पृथक् देवविमानों में उपपत्ति है। शेष सारा वर्णन प्रथम अध्ययन की भांति होने से यह उपांग बहुत संक्षिप्त है।
ज्ञातव्य है कि काल, सुकाल आदि जहां युद्ध के दौरान रौद्रध्यान की अवस्था में मृत्यु को प्राप्त कर नरकगामी बने, वहीं उनके पुत्रों पद्म आदि ने साधना के द्वारा अपनी आत्मा का उत्थान किया और अन्त में वे समाधिमृत्यु का वरण कर वैमानिक देव बने। संक्षेप में निष्कर्ष यही है—ऊर्ध्वारोहण और अध:पतन दोनों के मूल में व्यक्ति का अपना कर्तृत्व निहित है।
पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन
पउमे : पद्म
मूल
१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पढमस्स वग्गस्स निरयावलियाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! वग्गस्स कप्पवडिंसियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कइ अज्झयणा पण्णत्ता?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां प्रथमस्य वर्गस्य निरयावलिकानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, द्वितीयस्य भदन्त! वर्गस्य कल्पावतंसिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कति अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि?
हिन्दी अनुवाद
१. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के प्रथम वर्ग की निरयावलिकाओं का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने द्वितीय वर्ग की कल्पावतंसिकाओं के कितने अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं?
२. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कप्पवडिंसियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—
पउमे महापउमे,
भद्दे सुभद्दे पउमभद्दे।
पउमसेणे पउमगुम्मे,
नलिणिगुम्मे आणंदे नंदणे॥1॥
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कल्पावतंसिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—
पद्म: महापद्म:,
भद्र: सुभद्र: पद्मभद्र:।
पद्मसेन: पद्मगुल्म:,
नलिनिगुल्म: आनन्द: नन्दन:॥1॥
२. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—
1. पद्म 2. महापद्म 3. भद्र 4. सुभद्र 5. पद्मभद्र 6. पद्मसेन 7. पद्मगुल्म 8. नलिनीगुल्म 9. आनन्द 10. नंदन
३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कप्पवडिंसियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स कप्पवडिंसियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कल्पावतंसिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य कल्पावतंसिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
३. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
४. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी होत्था। पुण्णभद्दे चेइए। कूणिए राया। पउमावई देवी॥
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये चम्पा नाम नगरी बभूव! पूर्णभद्रं चैत्यम्। कूणिक: राजा। पद्मावती देवी।
४. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय चंपा नाम की नगरी थी। पूर्णभद्र चैत्य था। कूणिक राजा और पद्मावती रानी थी।
५. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो भज्जा कूणियस्स रण्णो चुल्लमाउया काली नामं देवी होत्था—सूमाला।
तत्र चम्पाया: नगर्या: श्रेणिकस्य राज्ञ: भार्या कूणिकस्य राज्ञ: ‘चुल्ल’मातृका काली नाम देवी बभूव—सुकुमारा।
५. वहां चंपा नगरी में राजा श्रेणिक की भार्या, राजा कूणिक की चुल्लमाता (छोटी माता) काली नाम की रानी थी। वह सुकुमार थी।
६. तीसे णं कालीए देवीए पुत्ते काले नामं कुमारे होत्था—सूमाले॥
तस्या: काल्या: देव्या: पुत्र: काल: नाम कुमार: बभूव—सुकुमार:।
६. उस काली देवी के काल नाम का पुत्र था। वह सुकुमार था।
७. तस्स णं कालस्स कुमारस्स पउमावई नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव विहरइ॥
तस्य कालस्य कुमारस्य पद्मावती नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् विहरति।
७.उस कालकुमार के पद्मावती नाम की देवी थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् विहरण कर रही थी।
८. तए णं सा पउमावई देवी अण्णया कयाइं तंसि तारिसगंसि वासघरंसि अब्भिंतरओ सचित्तकम्मे जाव सीहं सुमिणे पासित्ताणं पडिबुद्धा॥
तत: सा पद्मावती देवी अन्यदा कदाचित् तस्मिन् तादृशके वासगृहे अभ्यन्तरत: सचित्रकर्मणि यावत् सिंहं स्वप्ने दृष्ट्वा प्रतिबुद्धा।
८. तदनन्तर किसी समय वह पद्मावती देवी भीतर से चित्रकर्म से युक्त१ उस विशिष्ट वासगृह में (सो रही थी) यावत् सिंह का स्वप्न देखकर जाग गयी।
सूत्र ८
१. चित्रकर्म से युक्त (सचित्तकम्मे)
यह वासगृह (शयनागार) का विशेषण है। पद्मावती देवी के शयनागार की आभ्यन्तरवर्ती दीवारों पर भांति भांति के मनोरम चित्र बने हुए थे। उनके कारण वह शयनगृह भी रमणीय बना हुआ था। ‘चित्तकम्मे’ का तात्पर्य यही है।
९. एवं जम्मणं जहा महाबलस्स जाव नामधेज्जं—जम्हा णं अम्हं इमे दारए कालस्स कुमारस्स पुत्ते पउमावईए देवीए अत्तए, तं होउ णं अम्हं इमस्स दारगस्स नामधेज्जं पउमे-पउमे। सेसं जहा महाबलस्स, अट्ठओ दाओ जाव उप्पिं पासायवरगए विहरइ। सामी समोसरिए। परिसा निग्गया। कूणिए निग्गए। पउमेवि जहा महाबले निग्गए तहेव। अम्मापिइ-आपुच्छणा जाव पव्वइए, अणगारे जाए—इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी॥
एवं जन्म यथा महाबलस्य यावत् नामधेयं—यस्मात् अस्माकम् अयं दारक: कालस्य कुमारस्य पुत्र: पद्मावत्या: देव्या: आत्मज:, तद् भवतु अस्माकम् अस्य दारकस्य नामधेयं पद्म:-पद्म:। शेषं यथा महाबलस्य, अष्ट दाय: यावत् उपरि प्रासादवरगत: विहरति। स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता। कूणिक: निर्गत:। पद्मोऽपि यथा महाबल: निर्गत: तथैव। अम्बापितृ-आप्रच्छना यावत् प्रव्रजित:, अनगार: जात:, ईर्यासमित: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।
९. इस प्रकार महाबल की भांति२ पुत्र का जन्म हुआ यावत् उसका नामकरण किया गया। चूंकि हमारा यह बालक काल कुमार का पुत्र और पद्मावती देवी का आत्मज है, अत: हमारे इस बालक का नाम हो—पद्म-पद्म। शेष सारा वर्णन महाबल की भांति ज्ञातव्य है। आठ प्रकार का दाय (दहेज) प्राप्त हुआ यावत् वह प्रवर प्रासाद के उपरिभाग में स्थित हो (काम-भोगों को भोगते हुए) विहरण करने लगा। स्वामी (भगवान महावीर) समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। कूणिक ने निर्गमन किया। महाबल की भांति पद्म कुमार ने भी निर्गमन किया। उसी प्रकार (महाबल की भांति) माता-पिता से अनुज्ञा ली यावत् प्रव्रजित हुआ। वह अनगार बन गया—ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारी३ बन गया।
सूत्र ९
२. महाबल की भांति (जहा महाबलस्स)
यहां कालकुमार एवं पद्मावती देवी के पुत्र पद्मकुमार की महाबल के साथ सदृशता बतलायी गयी है। इसका सूचक पद है—जहा महाबलस्स। महाबल के कथानक की विस्तृत अवगति हेतु द्रष्टव्य—भगवई 11/133-153
३. गुप्तब्रह्मचारी (गुत्तबंभयारी)
जो ब्रह्मचर्य का नव गुप्तियों सहित पालन करता है, वह गुप्त ब्रह्मचारी कहलाता है। दशाश्रुतस्कन्ध चूर्णि में उल्लेख है कि जो इन्द्रिय-निग्रह की साधना के साथ-साथ प्राणवध आदि से भी उपरत रहता है तथा अट्ठारह हजार शीलांगों का सम्यक् पालन करता है, उसे गुप्त ब्रह्मचारी कहा जाता है।
१०. तए णं से पउमे अणगारे समणस्स भगवओ महावीरस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमासखमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।
तत: स: पद्म: अनगार: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादि-कानि एकादश अङ्गानि अधीते, अधीत्य बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्धमासक्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन् विहरति।
१०. तदनन्तर उस पद्म अनगार ने श्रमण भगवान् महावीर के तथारूप स्थविरों के४ पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का५ अध्ययन किया, अध्ययन कर वह बहुत सारे चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों तथा पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से आत्मा को भावित करते हुए विहरण करने लगा।
सूत्र १०
४. तथारूप स्थविरों के (तहारूवाणं थेराणं)
तथारूप का अर्थ है—श्रमणचर्या के अनुरूप। स्थविर का अर्थ है—वृद्ध। प्राचीन संघव्यवस्था में ‘स्थविर’ का महत्त्वपूर्ण स्थान था। स्थविर का मुख्य कार्य था—संयम में स्थिरीकरण करना।
जो सांसारिक व्यापारों में प्रवृत्त होकर संयम और श्रुत की आराधना में खेद खिन्न हो जाते, उनको इहलोक और परलोक संबंधी अपायों का दर्शन कराकर संयम में तथा ज्ञान में सुस्थिर बनाते, वे स्थविर कहलाते थे। स्थविर के श्रुतस्थविर, पर्यायस्थविर और वय:स्थविर—ये तीन मुख्य प्रकार हैं। अभयदेवसूरि ने स्थविर का अर्थ श्रुतवृद्ध किया है।
प्रस्तुत सूत्र में सामायिक आदि ग्यारह अंगों के अध्ययन का प्रसंग है, अत: यहां स्थविर से श्रुतस्थविर का ग्रहण करना चाहिए।
५. सामायिक आदि ग्यारह अंगों का (सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं)
‘सामायिक’ आवश्यक का एक अध्ययन है। प्राचीन समय में आवश्यक के सामायिक आदि छहों अध्ययन स्वतंत्र ग्रंथ थे। आगमों के संकलन के समय इन सबको आवश्यक के अंग के रूप में स्वीकृत कर लिया गया। अत: यहां ‘सामाइयमाइयाइं एगारसंगाइं’ में सामायिक का अर्थ आवश्यक का एक अध्ययन किया जा सकता है। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने ‘सामाइयमाइयाइं’ में सामायिक को आचारांग का वाचक माना है। उनका चिन्तन रहा—आयारो में समता का प्रतिपादन है, अत: सामायिक को आचारांग का पर्याय माना जा सकता है। यह नि:संदेह उनकी अपनी स्वोपज्ञ विचारणा रही है।
११. तए णं से पउमे अणगारे तेणं ओरालेणं जहा मेहो तहेव धम्मजागरिया चिंता एवं जहेव मेहो तहेव समणं भगवं महावीरं आपुच्छित्ता विउले जाव पाओवगए (कालं अणवकंखमाणे विहरइ?)।।
तत: स: पद्म: अनगार: तेन उदारेण यथा मेघ: तथैव धर्मजागरिका चिन्ता एवं यथैव मेघ: तथैव श्रमणं भगवन्तं महावीरम् आपृच्छ्य विपुले यावत् प्रायोपगत: (कालम् अनवकांक्षमाण: विहरति?)
११. तदनन्तर वह पद्म अनगार उस प्रधान (यावत् महाप्रभावी तप:कर्म से रूखा, सूखा और मांसरहित हो गया) उसने मेघ की भांति उसी प्रकार धर्मजागरिका करते हुए चिन्तन किया। इस प्रकार मेघ की भांति वह उसी प्रकार श्रमण भगवान महावीर की अनुज्ञा प्राप्त कर विपुल पर्वत पर चढ़ा यावत् प्रायोपगमन अनशन की अवस्था में (मृत्यु की आकांक्षा न करता हुआ६ विहरण करने लगा?)।
सूत्र ११
६. मृत्यु की आकांक्षा न करता हुआ (कालं अणवकंखमाणे)
जैनधर्म में जीवन की भांति मृत्यु का भी दर्शन है। भगवान महावीर ने जीवन और मृत्यु दोनों की आकांक्षा को अकरणीय की कोटि में रखा। उनका अभिमत रहा—व्यक्ति संयमपूर्ण जीवन की आकांक्षा करे और सदा समाधिमृत्यु की भावना रखे। यहां ज्ञातव्य है कि अनशन अथवा संलेखना की साधना में स्थित मुनि भूख, प्यास आदि से व्यथित होकर मृत्यु की आकांक्षा करता है तो वह संलेखना का एक अतिचार (दोष) है। अत: मृत्यु की भी आकांक्षा नहीं करनी चाहिए। ‘कालं अणवकंखमाणे’ से इसी सचाई को उजागर किया गया है।
१२. तए णं से पउमे अणगारे समणस्स भगवओ महावीरस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जित्ता, बहुपडिपुण्णाइं पंच वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, मासियाए संलेहणाए अप्पाणं झोसेत्ता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता आणुपुव्वीए कालगए। थेरा ओइण्णा। भगवं गोयमे पुच्छइ, सामी कहेइ जाव सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता आलोइय-पडिक्कंते उड्ढं चंदिम-सूर-गहगण-नक्खत्त-तारारूवाणं सोहम्मे कप्पे देवत्ताए उववण्णे। दो सागराइं ठिई।।
तत: स: पद्म: अनगार: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीत्य, बहुप्रतिपूर्णानि पञ्च वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्य, मासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषित्वा, षष्टिं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा आनुपूर्व्या कालगत:। स्थविरा: अवतीर्णा:। भगवान् गौतम: पृच्छति, स्वामी कथयति यावत् षष्टिं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा आलोचित-प्रतिकान्त: ऊर्ध्वं चन्द्रमस्-सूर-ग्रहगण-नक्षत्र-तारारूपाणां सौधर्मे कल्पे देवत्वेन उपपन्न:। द्वौ सागरौ स्थिति:।
१२. तदनन्तर वह पद्म अनगार श्रमण भगवान महावीर के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन कर, बहुप्रतिपूर्ण पांच वर्षों के श्रामण्य-पर्याय का पालन कर, मासिक संलेखना से७ अपने आपको (अपने शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन कर क्रमश: कालधर्म को प्राप्त हो गया। स्थविर (विपुल पर्वत से) नीचे उतरे। भगवान गौतम ने (पद्म अनगार के विषय में) पृच्छा की। भगवान ने कहा—(पद्म अनगार....) यावत् अनशन के द्वारा८ साठ भक्तों का९ छेदन कर आलोचना और प्रतिक्रमण कर१० चन्द्र, सूर्य, ग्रहगण, नक्षत्र और तारारूप देवों से ऊपर सौधर्म देवलोक में११ देव के रूप में उपपन्न हुआ है। वहां उसकी दो सागरोपम की स्थिति है।
सूत्र १२
७. संलेखना से (संलेहणाए)
संलेखना का अर्थ है—कृश करना। द्रव्यत: शरीर को और भावत: कषायों को कृश करना संलेखना है। जैन परम्परा में अनशन से पूर्व संलेखना की विधि रही है। जब मुनि को यह अनुभव होने लगे कि अब मैं इस शरीर को धारण करने में समर्थ नहीं हूं तो वह आहार का संकोच कर शरीर को कृश करे। संलेखना का उत्कृष्ट काल बारह वर्ष, मध्यम एक वर्ष और जघन्य छह माह बतलाया गया है।
८. अनशन से (अणसणाए)
अनशन का अर्थ है—अशन का परिहार। यह अल्पकालिक भी होता है और यावत्कथिक अर्थात् जीवन भर के लिए भी होता है। यावत्कथिक अनशन के तीन प्रकार हैं—
१. भक्तपरिज्ञा—भक्तपरिज्ञा अनशन में मात्र भक्त-भोजन का परित्याग किया जाता है। इसमें जल का परिहार अनिवार्य नहीं है। यह अनशन सप्रतिकर्म होता है। अनशनकर्त्ता स्वयं अपना परिकर्म कर सकता है और शक्ति न हो तो दूसरों से भी परिकर्म करवा सकता है।
२. इंगिनी—इस अनशन में जल का भी परित्याग किया जाता है। इसे स्वीकार करने वाला प्रतिनियत स्थान में ही रहता है, उससे बाहर नहीं जाता। इंगिनीमरण वाला स्वयं अपना परिकर्म कर सकता है पर दूसरों से अपना कोई भी कार्य नहीं करवाता।
३. पादोपगमन—जिस प्रकार सम या विषम भूमि पर गिरा हुआ पादप उसी रूप में अवस्थित रहता है, उसी प्रकार पादोपगमन अनशन का स्वीकर्त्ता मुनि खड़े, बैठे अथवा लेटे—जिस अवस्था में अनशन स्वीकार करता है, जीवनपर्यन्त उसी मुद्रा में अवस्थित रहता है। इस अनशन को स्वीकार करने वाला सर्वथा अप्रतिकर्म होता है। वह न दूसरों की सेवा लेता है और न ही स्वयं अपने शरीर की सार-संभाल करता है।
इस अनशन का स्वीकर्त्ता प्रथम संहनन वाला होता है। उसकी धृति वज्र की दीवार के समान होती है, इसलिए वह हर कष्ट को अविचल भाव से सह लेता है।
९. साठ भक्त (सट्ठिं भत्ताइं)
एक दिन में भोजन के दो भक्त (भोजन के दो समय) होते हैं। फलस्वरूप तीस दिन के अनशन में साठ भक्त त्यक्त हो जाते हैं।
१०. आलोचना और प्रतिक्रमण कर (आलोइय-पडिक्कंते)
अतिचारविशुद्धि का एक महत्त्वपूर्ण उपाय है—प्रायश्चित्त। आलोचना और प्रतिक्रमण—ये दोनों प्रायश्चित्त के अंग हैं। आलोचना का अर्थ है—अपनी भूलों को गुरु के सामने प्रस्तुत करना, दोष का बोलकर निवेदन करना।
प्रतिक्रमण का अर्थ है—असंयम से संयम में लौटना। प्रतिसेवित दोष का पुन: सेवन न करने का संकल्प करना तथा प्रतिसेवित दोष की विशुद्धि के लिए ‘मिच्छामि दुक्कडं’ का प्रयोग करना। जो साधक आलोचना और प्रतिक्रमण के द्वारा अपने दोषाचरण की विशुद्धि कर लेता है उसका वर्तमान जन्म और आगामी जन्म दोनों प्रशस्त होते हैं।
जो ऐसा नहीं करता उसका इहलोक गर्हित होता है, वह लोगों की दृष्टि में गर्हणीय बन जाता है।
उसका उपपात गर्हित होता है अर्थात् आगामी भव में वह देवत्व को प्राप्त करके भी किल्विषक आदि निम्न देवों के रूप में उपपन्न होता है।
उसका आयाति अर्थात् उससे अगला जन्म भी गर्हित होता है। देवयोनि से च्युत होने के बाद मनुष्य जीवन में भी वह सम्मान का भाजन नहीं बनता।
११. सौधर्म देवलोक में (सोहम्मे कप्पे)
सौधर्म से लेकर अच्युत तक के बारह देवलोकों के आगे ‘कल्प’ शब्द का प्रयोग होता है। जिन देवलोकों में इन्द्र, सामानिक, त्रायस्त्रिंश आदि दस प्रकार की व्यवस्था होती है उनको कल्प कहा जाता है। उनमें उपपन्न होने वाले देव कल्पोपपन्न कहलाते हैं। ‘सौधर्म कल्प’ प्रथम देवलोक है।
१३. से णं भंते! पउमे देवे ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं पुच्छा?
स: भदन्त! पद्म: देव: तत: देवलोकाद् आयु:क्षयेण पृच्छा?
१३. भंते! वह पद्म देव उस देवलोक से आयुक्षय के अनन्तर कहां जाएगा? गौतम ने पृच्छा की।
गोयमा! महाविदेहे वासे जहा दढपइण्णो जाव अंतं काहिइ।।
गौतम! महाविदेहे वर्षे यथा दृढ़प्रतिज्ञ: यावत् अन्तं करिष्यति।
(भगवान ने कहा—) गौतम! वह महाविदेह क्षेत्र में दृढ़प्रतिज्ञ की भांति यावत् सर्वदु:खों का अन्त करेगा।
१४. तं एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कप्पवडिंसियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
तद् एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कल्पावतंसिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
१४. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
बीअं अज्झयणं : दूसरा अध्ययन
महापउमे : महापद्म
मूल
१५. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कप्पवडिं-सियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स कप्पवडिं-सियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कल्पावतंसिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, द्वितीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य कल्पावतंसिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
१५. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के द्वितीय अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
१६. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी होत्था। पुण्णभद्दे चेइए। कूणिए राया। पउमावई देवी।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये चम्पा नाम नगरी बभूव। पूर्णभद्रं चैत्यम्। कूणिक: राजा। पद्मावती देवी।
१६. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय चंपा नाम की नगरी थी। पूर्णभद्र चैत्य था। कूणिक राजा और पद्मावती रानी थी।
१७. तत्थ णं चंपाए नयरीए सेणियस्स रण्णो भज्जा कूणियस्स रण्णो चुल्लमाउया सुकाली नामं देवी होत्था।।
तत्र चम्पायां नगर्यां श्रेणिकस्य राज्ञ: भार्या कूणिकस्य राज्ञ: ‘चुल्ल’मातृका सुकाली नाम देवी बभूव।
१७. उस चंपा नगरी में राजा श्रेणिक की भार्या, राजा कूणिक की चुल्लमाता (छोटी माता) सुकाली नाम की रानी थी।
१८. तीसे णं सुकालीए पुत्ते सुकाले नामं कुमारे।।
तस्या: सुकाल्या: पुत्र: सुकाल: नाम कुमार:।
१८. उस सुकाली देवी के सुकालकुमार नाम का पुत्र था।
१९. तस्स णं सुकालस्स कुमारस्स महापउमा नामं देवी होत्था—सूमाला।।
तस्य सुकालस्य कुमारस्य महापद्मा नाम देवी बभूव—सुकुमारा।
१९. उस सुकालकुमार के महापद्मा नाम की देवी थी, वह सुकुमार थी।
२०. तए णं सा महापउमा देवी अण्णया कयाइं तंसि तारिसगंसि एवं तहेव महापउमे नामं दारए जाव सिज्झिहिइ, नवरं—ईसाणे कप्पे उववाओ उक्कोसट्ठिइओ।।
तत: सा महापद्मा देवी अन्यदा कदाचित् तस्मिन् तादृशके एवं तथैव महापद्म: नाम दारक: यावत् सेत्स्यति, ‘नवरं’—ईशाने कल्पे उपपात: उत्कर्षस्थितिक:।
२०. तदनन्तर किसी समय वह महापद्मा देवी उस विशिष्ट वासगृह में सो रही थी। वैसे ही महापद्म नाम का पुत्र था यावत् वह सिद्ध होगा। केवल इतना विशेष है—उसका ईशान देवलोक में उत्कृष्ट स्थिति वाले१२ देव के रूप में उपपात१३ हुआ।
सूत्र २०
१२. उत्कृष्ट स्थिति वाला (उक्कोसट्ठिइओ)
यहां ईशान कल्प (दूसरे देवलोक) की उत्कृष्ट स्थिति का निर्देश है और वह है—दो सागरोपम से कुछ अधिक।
१३. उपपात (उववाओ)
जन्म के तीन प्रकारों में एक है—उपपात अथवा उपपात से होने वाला जन्म। उपपात का एक अर्थ है—अप्रत्याशित घटना। देवता और नारक जीव अपने उपपात क्षेत्र में अर्थात् क्रमश: शय्या और कुंभी में उपपन्न होकर अन्तर्मुहूर्त में ही पूर्ण युवा बन जाते हैं, इसलिए इनके जन्म को उपपात कहा जाता है। सिद्धसेनगणि के अनुसार उपपात क्षेत्र की प्राप्ति ही जिनके जन्म का निमित्त हो उनके जन्म को उपपात कहा जाता है।
२१. तं एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कप्पवडिंसियाणं दोच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
तद् एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कल्पावतंसिकानां द्वितीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
२१. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने कल्पावतंसिकाओं के द्वितीय अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
३-१० अज्झयणाणि : तृतीय से दशम अध्ययन
काले : काल
मूल
२२. एवं सेसावि अट्ठ नेयव्वा। मायाओ सरिसनामाओ। कालाईणं दसण्हं पुत्ताणं आणुपुव्वीए—
संस्कृत छाया
एवं शेषाऽपि अष्ट ज्ञातव्यानि मातृका: सदृशनामा:। कालादीनां दशानां पुत्राणाम् आनुपूर्व्या—
हिन्दी अनुवाद
२२. शेष आठों अध्ययन भी इसी प्रकार ज्ञातव्य हैं। माताएं सदृश नाम वाली हैं। काल आदि के दसों पुत्रों की पर्याय (दीक्षा पर्याय) क्रमश: इस प्रकार थी—
दोण्हं च पंच चत्तारि,
तिण्हं तिण्हं च होंति तिण्णेव।
दोण्हं च दोण्णि वासा,
सेणियनत्तूण परियाओ।।1।।
द्वयोश्च पञ्च चत्वार: त्रयाणां,
त्रयाणां च भवन्ति त्रय एव।
द्वयोश्च द्वौ वर्षौ
श्रेणिकनप्तॄणां पर्याय:।।1।।
दो पुत्रों (पद्म और महापद्म) की पांच-पांच वर्ष, तीन पुत्रों (भद्र, सुभद्र और पद्मभद्र) की चार-चार वर्ष, तीन पुत्रों (पद्मसेन, पद्मगुल्म और नलिनगुल्म) की तीन-तीन वर्ष तथा दो पुत्रों (आनन्द और नन्दन) की दो-दो वर्ष की दीक्षा पर्याय थी। ये सभी श्रेणिक के पौत्र थे।
उववाओ आणुपुव्वीए—पढमो सोहम्मे बिइओ ईसाणे तइओ सणंकुमारे चउत्थो माहिंदे पंचमो बंभलोए छट्ठो लंतए सत्तमो महासुक्के अट्ठमो सहस्सारे नवमो पाणए दसमो अच्चुए। सव्वत्थ उक्कोसट्ठिई भाणियव्वा। महाविदेहे सिज्झिहिंति॥
उपपात: आनुपूर्व्या—प्रथम: सौधर्मे द्वितीय: ईशाने तृतीय: सनत्कुमारे चतुर्थ: माहिन्द्रे पंचम: ब्रह्मलोके षष्ठ: लान्तके सप्तम: महाशुक्रे अष्टम: सहस्रारे नवम: प्राणते दशम: अच्युते। सर्वत्र उत्कर्षस्थिति: भणितव्या। महाविदेहे सेत्स्यन्ति।
इनका उपपात क्रमश: इस प्रकार है— प्रथम (पद्मकुमार) सौधर्म देवलोक में। द्वितीय (महापद्मकुमार) ईशान देवलोक में। तृतीय (भद्रकुमार) सनत्कुमार देवलोक में।
चतुर्थ (समुद्रकुमार) माहेन्द्र देवलोक में। पंचम (पद्मभद्रकुमार) ब्रह्म देवलोक में। षष्ठ (पद्मसेनकुमार) लान्तक देवलोक में। सप्तम (पद्मगुल्मकुमार) महाशुक्र देवलोक में।
अष्टम (नलिनीगुल्मकुमार) सहस्रार देवलोक में। नवम (आनन्दकुमार) प्राणत देवलोक में। दशम (नन्दनकुमार) अच्युत देवलोक में। यहां सर्वत्र उत्कृष्ट स्थिति वक्तव्य है। ये सभी (च्यवन कर) महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होंगे।
♦
आमुख
प्रस्तुत उपांग का नाम ‘पुप्फियाओ’ है। इसके दस अध्ययन हैं—1. चन्द्र 2. सूर्य 3. शुक‘ 4. बहुपुत्रिका 5. पूर्णभद्र 6. माणिभद्र 7. दत्त 8. शिव 9. बल और 10 अनादृत।
इस उपांग में संयम की आराधना और विराधना का वर्णन है। श्रामण्य की सफलता की कसौटी है—आराधना। आराधना का अर्थ है—स्वीकृत व्रतों की निरतिचार अनुपालना। जो स्वयं द्वारा कृत दोषों की आलोचना एवं प्रायश्चित्त करके विशुद्धि कर लेता है, वह भी आराधक होता है।
प्रस्तुत आगम के प्रथम तीन अध्ययनों में चन्द्र, सूर्य और शुक महाग्रह के पूर्वभव का विस्तृत विवरण है। ज्ञातव्य है कि सभी ने पूर्वजीवन में श्रामण्य की कठोर साधना की, तपश्चर्या, संलेखना और अनशन भी किया, पर आलोचना एवं प्रतिक्रमण न करने से विशुद्धि के अभाव में आराधक नहीं बन सके। फलस्वरूप वे ज्योतिष्क देवों में उपपन्न हुए।
तृतीय अध्ययन (सुक्के) में अर्हत् पार्श्व और सोमिल का संवाद है। सरिसवय, कुलत्थ और मास की भक्ष्याभक्ष्यता का प्रकरण तथा द्रव्य और पर्याय के आधार पर एकानेकता का निरूपण सापेक्षता के सिद्धान्त की स्वीकृति है। भगवई, नायाधम्मकहाओ में यही आलापक यथावत् देखा जा सकता है। कालक‘म की दृष्टि से नायाधम्मकहाओ का आलापक सर्वप्राचीन प्रतीत होता है। वानप्रस्थ तापसों के विभिन्न प्रकार एवं उनकी साधना-पद्धति का वर्णन भी महत्त्वपूर्ण है। तापस सोमिल की भांति ‘भगवई’ में निरूपित शिवराजर्षि और आवश्यक चूर्णि में निरूपित प्रसन्न राजर्षि आदि के वर्णन में काफी साम्य देखा जा सकता है।
चतुर्थ अध्ययन का नाम ‘बहुपुत्रिका’ है। सूत्रकार ने बहुपुत्रिका देवी के पूर्वभव, वर्तमान भव और आगामी भव—तीनों का विस्तार से वर्णन किया है। ‘बहुपुत्रिका’ इस नाम की अन्वर्थता पर भी विचार किया गया है। अन्तिम समय में आलोचना न करने से आर्या सुभद्रा देवी (बहुपुत्रिका देवी) के रूप में उपपन्न हुई लेकिन देवभव के अनन्तरवर्ती भव में उसने आलोचना एवं प्रायश्चित्त रूप तप:कर्म से अपनी विशुद्धि की और समाधिमृत्यु का वरण कर सामानिक देव के रूप में उपपन्न हुई।
पंचम और षष्ठ अध्ययन में क‘मश: पूर्णभद्र एवं माणिभद्र की आराधना का संक्षिप्त विवरण है। अवशेष चार अध्ययन संक्षिप्ततम हैं। निष्कर्ष के रूप में ज्ञातव्य है कि १७१ सूत्रों के इस उपांग में मुख्य रूप से आराधक-विराधक के स्वरूप और निष्पत्ति पर विचार किया गया है।
पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन
चंदे : चन्द्र
मूल
१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं दोच्चस्स वग्गस्स कप्पवडिंसियाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, तच्चस्स णं भंते! वग्गस्स उवंगाणं पुप्फियाणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां द्वितीयस्य वर्गस्य कल्पावतंसिकानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, तृतीयस्य भदन्त! वर्गस्य उपाङ्गानां पुष्पिकानां क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
१. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के द्वितीय वर्ग की कल्पावतंसिकाओं का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! उपांगों के तृतीय वर्ग की पुष्पिकाओं का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
२. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं तच्चस्स वग्गस्स पुप्फियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां तृतीयस्य वर्गस्य पुष्पिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—
२. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के तृतीय वर्ग की पुष्पिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—
चंदे सूरे सुक्के,
बहुपुत्तिय पुण्ण-माणिभद्दे य।
दत्ते सिवे बले या,
अणाढिए चेव बोद्धव्वे।।1।।
चन्द्र: सूर: शुक्र:,
बहुपुत्रिका पूर्ण-माणिभद्रश्च।
दत्त: शिव: बलश्च,
अनादृत: चैव बोद्धव्य:।।1।।
1. चन्द्र 2. सूर्य 3. शुक्र 4. बहुपुत्रिका 5. पूर्णभद्र 6. माणिभद्र 7. दत्त 8. शिव 9. बल और 10. अनादृत।
३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
३. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
४. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेण समएणं रायगिहे नामं नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा।
४. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। गुणशिलक चैत्य और श्रेणिक राजा था।
५. तेणं कालेणं तेणं समएणं सामी समोसढे। परिसा निग्गया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता।
५. उस काल और उस समय स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
६. तेणं कालेणं तेणं समएणं चंदे जोइसिंदे जोइसराया चंदवडिंसए विमाणे सभाए सुहम्माए चंदंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणिय-साहस्सीहिं जाव विहरइ।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये चन्द्र: ज्योतिषेन्द्र: ज्योतिषराज: चन्द्रावतंसके विमाने सभायां सुधर्मायां चन्द्रे सिंहासने चतसृभि: सामानिक-साहस्रीभि: यावत् विहरति।
६. उस काल और उस समय ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज१ चन्द्र चन्द्रावतंसक विमान की सुधर्मा सभा में चन्द्र सिंहासन पर चार हजार सामानिक२ देवों के साथ यावत् विहरण कर रहा था।
सूत्र ६
१. ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज (जोइसिंदे जोइसराया)
ज्योतिष्क देवों के पांच प्रकार हैं—चन्द्र, सूर्य, नक्षत्र, ग्रह और तारा। ये अपने विमानों में निरन्तर मेरु की परिक्रमा करते रहते हैं। ठाणं में ज्योतिष्क देवों के दो इन्द्र प्रज्ञप्त हैं—चन्द्र और सूर्य। प्रस्तुत सूत्र में ज्योतिषेन्द्र और ज्योतिषराज—इन दोनों विशेषणों के द्वारा चन्द्र के इन्द्रत्व को उजागर किया गया है।
२. सामानिक (सामाणिय)
देवों के चार प्रकार हैं—भवनपति, व्यन्तर, ज्योतिष्क और वैमानिक। सामान्यतया प्रत्येक देवनिकाय में इन्द्र, सामानिक, त्रायस्त्रिंश आदि दशविध देव होते हैं। इन्द्र सर्वशक्तिसंपन्न तथा अपने देवनिकाय का अधिपति होता है। सामानिक देव वे होते हैं, जो अधिपतित्व और इन्द्रत्व के अतिरिक्त सभी दृष्टियों से इन्द्र के समकक्ष होते हैं। सिद्धसेनगणि के अनुसार ये पिता, गुरु और उपाध्याय के समान आदरणीय होते हैं। उल्लेखनीय है कि इन्द्र अपने निकाय में एक ही होता है लेकिन सामानिक देव हजारों की संख्या में होते हैं। प्रस्तुत सूत्र में भी चार हजार सामानिक देवों का उल्लेख है।
शब्दविमर्श
● साहस्सी—यह सहस्र का ही पर्यायवाची स्त्रीलिंग शब्द है।
७. इमं च णं केवलकप्पं जंबुद्दीवं दीवं विउलेणं ओहिणा आभोएमाणे-आभोएमाणे पासइ, पच्छा समणं भगवं महावीरं जहा सूरियाभे आभियोगं देवं सद्दावेत्ता जाव सुरिंदाभिगमणजोग्गं करेत्ता तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति। सूसरा घंटा जाव विउव्वणा, नवरं—जाणविमाणं जोयणसहस्स-विच्छिण्णं अद्धतेवट्ठिजोयणमूसियं महिंदज्झओ पणुवीसं जोयण-मूसिओ सेसं जहा सूरियाभस्स जाव आगओ नट्टविही तहेव पडिगओ॥
इमं च केवलकल्पं जम्बूद्वीपं द्वीपं विपुलेन अवधिना आभोगयन्-आभोगयन् पश्यति, पश्चात् श्रमणं भगवन्तं महावीरं यथा सूर्याभ: आभियोगं देवं शब्दयित्वा यावत् सुरेन्द्राभिगमनयोग्यं कृत्वा ताम् आज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयन्ति। सुस्वरा घण्टा यावत् विकुर्वणा, नवरं—यानविमानं योजनसहस्रविस्तीर्णम् अर्द्धत्रिषष्टि-योजनम् उच्छ्रितं महेन्द्रध्वजं पञ्चविंशति: योजनम् उच्छ्रितं शेषं यथा सूर्याभस्य यावत् आगत: नाट्यविधि: तथैव प्रतिगत:।
७. उसने विपुल अवधिज्ञान से जानते हुए-जानते हुए सम्पूर्ण३ जंबूद्वीप नामक द्वीप को देखा, तत्पश्चात् श्रमण भगवान् महावीर को देखा। सूर्याभ देव की भांति४ अपने आभियोगिक देव को बुलाकर यावत् उसने सुरेन्द्र के अभिगमन-योग्य५ करके उस आज्ञा को प्रत्यर्पित किया। उसने सुस्वरा (सुघोषा) घंटा६ यावत् विकुर्वणा की। केवल इतना विशेष है—उसका यान-विमान हजार योजन विस्तीर्ण और साढ़े बासठ योजन ऊंचा था। महेन्द्रध्वज पचीस योजन ऊंचाई वाला था। शेष वर्णन सूर्याभ की भांति ज्ञातव्य है यावत् वह (चन्द्रदेव) आया, नाट्यविधि प्रदर्शित की और उसी प्रकार लौट गया।
सूत्र ७
३. सम्पूर्ण (केवलकप्पं)
यहां ‘केवलकल्प’ जम्बूद्वीप के विशेषण के रूप में प्रयुक्त है। आगम साहित्य में इसका अनेक जगह प्रयोग मिलता है। ‘केवलकल्प’ के दो अर्थ हैं—
१. अपना कार्य करने की सामर्थ्य से परिपूर्ण।
२. केवलज्ञान की भांति परिपूर्ण। अथवा ‘केवलकल्प’ एक सामयिक संज्ञा है। उसके अनुसार यह ‘संपूर्ण’ का पर्यायवाची है।
४. सूर्याभ की भांति (जहा सूरियाभे)
यहां सौधर्म कल्प के सूर्याभ के साथ चन्द्र की सदृशता बताने के लिए सूत्रकार ने ‘जहा सूरियाभे’—यह संक्षिप्त निर्देश किया है। सूर्याभ के विस्तृत वर्णन हेतु द्रष्टव्य रायपसेणइयं सूत्र 8 से 12।
५. सुरेन्द्र के अभिगमन योग्य (सुरिंदाभिगमणजोग्गं)
तीर्थंकरों के दर्शनार्थ जब कोई इन्द्र अथवा विशिष्ट देव का आगमन होता तो आभियोगिक देव परिपार्श्ववर्ती एक योजन भूमि को साफ कर सुगंधित जल की वर्षा करते। इससे वह भूमि उपशांतरज, प्रशांतरज वाली हो जाती। उसके बाद पुष्पों की वृष्टि कर उसे सुगंधित किया जाता। काला अगर, श्रेष्ठ कुन्दुरुक्क और लोबान की धूप जलायी जाती। इससे सारा वातावरण इस तरह सुरभिमय हो जाता मानो कोई गंधवर्तिका हो। ऐसे स्थान को उन देवों के आगमन योग्य माना गया है। ‘सुरिंदाभिगमणजोग्गं’ ‘सुरवराभिगमणजोग्गं’ आदि शब्दों का तात्पर्य यही है। रायपसेणइयं में सुरवराभिगमणजोग्गं पाठ है।
६. सुस्वरा घंटा (सूसरा घंटा)
यह एक प्रकार का दिव्य वाद्य है। देवसमूह को किसी विशेष प्रयोजन की जानकारी देनी हो अथवा कोई उद्घोषणा करनी हो तो उससे पूर्व तीन बार सुस्वरा घंटा बजाया जाता है। इसकी ध्वनि मेघमाला जैसी गंभीर और मधुर होती है। यह एक योजन परिमित तथा वृत्ताकार होता है।
जब इसे उच्च स्वर से तीन बार बजाया जाता है तो इसके प्रभाव से लाखों प्रतिध्वनियां उत्पन्न हो जाती हैं तथा पूरा विमान उस ध्वनि से व्याप्त हो जाता है।
शब्दविमर्श
● आभियोग—वे देव, जो किंकरस्थानीय होते हैं।
● विमाण—देवयान, आकाशयान अथवा आकाश में गति करने में समर्थ।
● महिंदज्झओ—महेन्द्रध्वज, यह ध्वज इन्द्र के ध्वज के समान बहुत विशाल होता है।
● नट्टविही—नाट्यविधि। आगम साहित्य में बत्तीस प्रकार की नाट्यविधि का उल्लेख प्राप्त होता है। विस्तृत जानकारी हेतु द्रष्टव्य रायपसेणइयं सूत्र 65 से 120।
८. भंते! त्ति भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं पुच्छा। कूडागार-साला दिट्ठंतो सरीरं अणुपविट्ठा।।
भदन्त! इति भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं पृच्छा। कूटागारशाला दृष्टान्त: शरीरम् अनुप्रविष्टा।
८. भंते! भगवान गौतम ने श्रमण भगवान महावीर से पृच्छा की। यहां कूटागारशाला का दृष्टान्त ज्ञातव्य है यावत् वह ॠद्धि उसके शरीर में अनुप्रविष्ट हो गई।७
सूत्र ८
७. कूटागारशाला (कूडागारसाला)
एक ॠद्धिसंपन्न देवता अपनी ॠद्धि की विकुर्वणा करके जब उसे संहृत करता है, समेटता है तो वह सारी ॠद्धि उसके शरीर में कैसे अनुप्रविष्ट हो जाती है? इसे समझाने के लिए आगमों में कूटागारशाला का दृष्टान्त निरूपित है। कहीं-कहीं कूडागार शब्द प्रयुक्त है।
कूटागारशाला का अर्थ है—एक ऐसी शाला या ऐसा घर जिसका ऊपरी भाग पर्वत के शिखर जैसा होता है। वह शाला बाहर और भीतर दोनों ओर से लीपी हुई, गुप्त, गुप्त द्वार वाली और पवन रहित होती है।
वृत्तिकार ने दृष्टान्त को इस प्रकार प्रस्तुत किया है—
किसी नगर के बहिर्वर्ती भूभाग में स्थानीय और यात्रियों के रहने योग्य एक बहुत बड़ी शाला (गृहविशेष) थी। वहां किसी उत्सव में भाग लेने के लिए बड़ा जनसमूह उपस्थित था। लोग उत्सव का आनन्द ले रहे थे कि अचानक मेघवृष्टि प्रारंभ हो गयी। उसके भय से त्रस्त हो बहुत सारे लोग उस शाला में प्रविष्ट हो गए। उसी प्रकार किसी देव ने नाट्यविधि प्रदर्शित की, बाद में उसको संहृत कर वह देव अपने देवशरीर में ही प्रविष्ट हो गया।
९. पुव्वभवो—एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं सावत्थी नामं नयरी होत्था। कोट्ठए चेइए।।
पूर्वभव:—एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रावस्ती नाम नगरी बभूव। कोष्ठकं चैत्यम्।
९. पूर्वभव—गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय श्रावस्ती८ नाम की नगरी थी। कौष्ठक चैत्य था।
सूत्र ९
८. श्रावस्ती (सावत्थी)
श्रावस्ती कुणाला जनपद की राजधानी थी। वहां कोष्ठक चैत्य था। श्रमण भगवान महावीर का वहां अनेक बार पादार्पण होता था। श्रावस्त राजा ने इसकी स्थापना की थी। श्रमणोपासक नंदिनीपिता और लेयिकापिता इसी नगरी के थे। वर्तमान में इसकी पहचान सहेट महेट से की जाती है, जो उत्तर प्रदेश के उत्तरपूर्व में है। भगवान पार्श्व की परंपरा के चौथे पट्टधर कुमारश्रमण केशी और भगवान महावीर के प्रथम गणधर इन्द्रभूति गौतम का मिलन एवं संवाद इसी श्रावस्ती नगरी में हुआ। भगवान महावीर ने श्रावस्ती में वर्षावास भी किया था।
१०. तत्थ णं सावत्थीए नयरीए अंगई नामं गाहावई होत्था—अड्ढे जाव अपरिभूए।।
तत्र श्रावस्त्यां नगर्यां अंगजित् नाम ‘गाहा’पति: बभूव—आढ्य: यावत् अपरिभूत:।
१०. उस श्रावस्ती नगरी में अंगजित नाम का गृहपति९ था। वह आढ्य यावत् अपरिभूत (अपराजेय) था।
सूत्र १०
९. गृहपति (गाहावई)
‘गाहा’ देशी शब्द है। इसका अर्थ है—घर। ‘गाहापति’ शब्द गृहस्वामी का वाचक है। उवासगदसाओ में सभी उपासकों के लिए ‘गाहावई’ शब्द का प्रयोग है। अन्यत्र भी विशिष्ट गृहस्थों के लिए ‘गाहावई’ शब्द प्राप्त होता है। प्रस्तुत सूत्र में अंगजित गृहपति के लिए आढ्य से अपरिभूत तक का विशेषण-समूह प्रयुक्त है। इससे यह संभावना की जा सकती है कि ‘गाहावई’ (गृहपति) सामान्य गृहस्थ का वाचक न होकर ॠद्धिमान एवं उच्चस्तर वाले गृहस्वामी का वाचक होना चाहिए।
११.तए णं से अंगई गाहावई सावत्थीए नयरीए बहूणं राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहाणं बहूसु कज्जेसु य कारणेसु य कुडुंबेसु य मंतेसु य गुज्झेसु य रहस्सेसु य निच्छएसु य ववहारेसु य आपुच्छणिज्जे पडिपुच्छणिज्जे, सयस्स वि य णं कुडुंबस्स मेढी पमाणं आहारे आलंबणं चक्खू मेढीभूए पमाणभूए आहारभूए आलंबणभूए चक्खुभूए सव्वकज्जवड्ढावए यावि होत्था।।
तत्र स: अंगजित् ‘गाहा’पति: श्रावस्त्या: नगर्या: बहूनां राजा-ईश्वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहानां बहुषु कार्येषु च कारणेषु च कुटुम्बेषु च मंत्रेषु च गुह्येषु च रहस्येषु च निश्चयेषु च व्यवहारेषु च आप्रच्छनीय: प्रतिप्रच्छनीय:, स्वकस्य अपि च कुटुम्बस्य मेढी प्रमाणम् आधार: आलम्बनं चक्षु: मेढीभूत: प्रमाणभूत: आधारभूत: आलम्बनभूत: चक्षुर्भूत: सर्वकार्यवर्धापक: चापि बभूव।
११. उस श्रावस्ती नगरी में बहुत सारे राजा, ईश्वर, तलवर, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति और सार्थवाहों के बहुत से कार्यों, कारणों, सामुदायिक कर्तव्यों, मंत्रणाओं, गोपनीय कार्यों, रहस्यों, निश्चयों और व्यवहारों में१० उस अंगजित गृहपति का मत पूछा जाता था, पुन: पुन: पूछा जाता था। वह अपने कुटुम्ब का भी मेढी, प्रमाण, आधार, आलम्बन, चक्षु११, मेढीभूत, प्रमाणभूत, आधारभूत, आलंबनभूत और चक्षुभूत था तथा सब कार्यों को आगे बढ़ाने वाला भी था।
सूत्र ११
११. कार्यों.....व्यवहारों में (कज्जेसु.....ववहारेषु)
प्रस्तुत सूत्र में कार्य से व्यवहार पर्यन्त आठ शब्द हैं। ये सभी राज्य-संचालन (प्रशासन) से संबंधित हैं। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१. कार्य—करणीय, जिसे किया जाए।
२. कारण—हेतु, निमित्त अथवा कार्य में सफलता के उपाय।
३. कुटुम्ब—सामुदायिक कर्त्तव्य। सामान्यतया कुटुम्ब का अर्थ परिवार किया जाता है। यहां वह प्रासंगिक नहीं है। संस्कृत शब्दकोश में कुटुम्ब का एक अर्थ कर्त्तव्य भी मिलता है। अत: यहां उसी को आधार मान कुटुम्ब का अर्थ ‘सामुदायिक कर्त्तव्य’ किया गया है। विस्तार हेतु द्रष्टव्य नायाधम्मकहाओ 1/1/6 का टिप्पण।
मंत्र—देश अथवा राज्य के विकास एवं हितसंपादन हेतु मंत्रणा, गुप्त परामर्श, पर्यालोचन।
गुह्य—गोपनीय विषय।
रहस्य—प्रच्छन्न विषय, आपवादिक विषय।
निश्चय—प्रशासकीय निर्णय।
व्यवहार—राजकीय विधिविधान।
११. मेढी....चक्षु (मेढी....चक्खू)
अंगजित गृहपति अपने परिवार के लिए भी मेढी, प्रमाण, आधार, आलम्बन और चक्षु था। इसका तात्पर्य है—वह अपने परिवार के लिए सर्वेसर्वा था।
मेढी आदि शब्दों का अर्थ इस प्रकार है—
मेढी—पशुबन्धन-काष्ठ अथवा खले के बीच का काष्ठ-स्तम्भ जहां पशु (बैल) को बांधकर धान्य का मर्दन किया जाता है। अंगजित अपने कुटुम्ब का स्तम्भ था।
प्रमाण—जिससे वस्तु का यथार्थ बोध हो अथवा जो निर्णायक हो। अंगजित अपने कुटुम्ब की समस्त प्रवृत्तियों का संचालक एवं निर्णायक था, सही और गलत का बोध कराने वाला था।
आधार—आकाश की भांति उपकारी एवं आश्रयदाता होने से वह पूरे कुटुम्ब का आधार था।
आलम्बन—आलम्बन का अर्थ है—सहारा। जैसे गर्त आदि में गिरा हुआ व्यक्ति रज्जु का सहारा पाकर बाहर निकल जाता है, वैसे ही अंगजित हर स्थिति में परिवार के लिए सहारा था, विपदाग्रस्त का निस्तारक था।
चक्षु—चक्षु पथ का दर्शन कराता है। अंगजित अपने कुटुम्ब का पथदर्शक था।
ज्ञातव्य है कि सूत्रकार ने इसी सूत्र में अंगजित के लिए मेढीभूत, प्रमाणभूत आदि शब्दों का प्रयोग और किया है। भूत पद सदृश का वाचक है। अथवा भूत का एक अर्थ उपमा भी किया जाता है। अत: मेढीभूत का अर्थ होगा—मेढी के सदृश या मेढी की उपमा से उपमित।
१२. तेणं कालेणं तेणं समएणं पासे णं अरहा पुरिसादाणीए आइगरे जहा महावीरो नवुस्सेहे सोलसहिं समणसाहस्सीहिं अट्ठतीसाए अज्जियासहस्सेहिं जाव कोट्ठए समोसढे। परिसा निग्गया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये पार्श्व: अर्हत् पुरुषादानीय: आदिकर: यथा महावीर: नवोत्सेध: षोडशभि: श्रमणसाहस्रीभि: अष्टत्रिंशद्भि: आर्यिकासहस्रै: यावत् कोष्ठके समवसृत:। परिषद् निर्गता।
१२. उस काल और उस समय महावीर की भांति धर्म के आदिकर्ता१२, नौ हाथ की ऊंचाई वाले, पुरुषादानीय१३ अर्हत पार्श्व१४ सोलह हजार श्रमणों एवं अड़तीस हजार आर्याओं के साथ यावत् कोष्ठक चैत्य में समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
सूत्र १२
१२. आदिकर्ता (आइगरे)
अर्हत् पार्श्व का एक विशेषण है—आदिकर। ज्ञातव्य है कि सभी तीर्थंकर आदिकर-आदिकर्त्ता होते हैं क्योंकि वे परम्परा से प्राप्त तीर्थ (धर्मशासन) का संचालन नहीं करते बल्कि वे स्वयं धर्मतीर्थ का प्रवर्तन करते हैं।
१३. पुरुषादानीय (पुरिसादाणीए)
पुरुषादानीय का अर्थ है—जनता द्वारा आदेय पुरुष। जनभाषा में इसे लोकप्रिय, लोकमान्य भी कहा जा सकता है। अर्हत् पार्श्व की लोकप्रियता प्रसिद्ध है। भगवान महावीर ने अनेक स्थानों पर पार्श्व के लिए पुरुषादानीय शब्द का प्रयोग किया है।
१४. अर्हत् पार्श्व (पासे णं अरहा)
जैन परम्परा में सम्मत इस अवसर्पिणी काल में हुए चौबीस तीर्थंकरों में तेईसवां नाम है—अर्हत् पार्श्व। भगवान महावीर के समय पार्श्व की परम्परा चल रही थी। भगवान महावीर के माता-पिता भी पार्श्व के अनुयायी थे। पार्श्व और महावीर के शिष्यों में परस्पर चर्चाएं चलती रहती थीं। आगम साहित्य में उनकी चर्चाओं के अनेक प्रसंग प्राप्त होते हैं। इतना ही नहीं अनेकों ने महावीर के शासन में प्रव्रज्या भी ग्रहण कर ली। केशीस्वामी और गौतम स्वामी का प्रसंग सुप्रसिद्ध है। स्वयं भगवान महावीर ने पार्श्वापत्यीय श्रमणों के सम्मुख पार्श्व द्वारा प्रज्ञप्त लोकविषयक अवधारणा को प्रस्तुत कर उसे अपना समर्थन दिया था।
अर्हत् पार्श्व को अभिनिष्क्रमण के ८३ अहोरात्र व्यतीत होने के बाद कैवल्य प्राप्त हुआ। उनके शासन में आर्यदत्त आदि १६००० श्रमण और पुष्पचूला आदि ३८००० आर्याएं थीं। उन्होंने १०० वर्ष की पूर्णायु प्राप्त कर एक मास के अनशन में परिनिर्वाण प्राप्त किया।
१३. तए णं से अंगई गाहावई इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे हट्ठतुट्ठे जहा कत्तिओ सेट्ठी निग्गच्छइ जाव पज्जुवासइ धम्मं सोच्चा निसम्म जं, नवरं—देवाणुप्पिया! जेट्ठपुत्तं कुडुंबे ठावेमि, तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि, जहा गंगदत्ते तहा पव्वइए। अणगारे जाए—इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी।।
तत: स अंगजित् ‘गाहा’पति: अनया कथया लब्धार्थ: सन् हृष्टतुष्ट: यथा कार्तिक: श्रेष्ठी निर्गच्छति यावत् पर्युपास्ते धर्मं श्रुत्वा निशम्य यत्, नवरं—देवानुप्रिया:! ज्येष्ठपुत्रं कुटुम्बे स्थापयामि, तत: अहं देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्ड: भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजामि, यथा गंगदत्त: तथा प्रव्रजित:। अनगार: जात:—ईर्यासमित: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।
१३. तदनन्तर वह अंगजित गृहपति इस संवाद के प्राप्त होने पर हृष्ट-तुष्ट हुआ। उसने कार्तिक श्रेष्ठी की भांति१५ निर्गमन किया यावत् पर्युपासना की। वह अर्हत् पार्श्व के पास धर्म को सुनकर, अवधारण कर (हृष्ट-तुष्ट हो वहां से उठा)। इतना विशेष है—देवानुप्रियो! मैं ज्येष्ठ पुत्र को कुटुम्ब में स्थापित करूंगा, तदनन्तर मैं देवानुप्रिय के पास मुंड होकर अगार से अनगारिता में प्रव्रजित होऊंगा। उसने गंगदत्त की भांति१६ प्रव्रज्या स्वीकार की। वह अनगार हो गया, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्तब्रह्मचारी हो गया।
सूत्र १३
१५. कार्तिक श्रेष्ठी की भांति (जहा कत्तिओ सेट्ठी)
कार्तिक श्रेष्ठी के वृत्तान्त की अवगति हेतु द्रष्टव्य भग. 18/42-44।
१६. गंगदत्त की भांति (जहा गंगदत्ते)
‘गंगदत्त’ के कथानक की जानकारी के लिए द्रष्टव्य भग. 16/71।
१४.तए णं से अंगई अणगारे पासस्स अरहओ तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमासखमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता अद्धमासियाए संलेहणाए तीसं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता विराहियसामण्णे कालमासे कालं किच्चा चंदवडिंसए विमाणे उववातसभाए देवसयणिज्जंसि देवदूसंतरिए चंदजोइसिंदत्ताए उववण्णे।।
तत: स: अंगजित् अनगार: पार्श्वस्य अर्हत: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीते, अधीत्य बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्धमासक्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन् बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्नोति, प्राप्य अर्द्धमासिक्या संलेखनया त्रिंशतं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा विराधितश्रामण्य: कालमासे कालं कृत्वा चन्द्रावतंसके विमाने उपपातसभायां देवशयनीये देवदूष्यान्तरित: चन्द्रज्योतिषेन्द्रत्वेन उपपन्न:।
१४. तदनन्तर उस अंगजित अनगार ने अर्हत पार्श्व के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, अध्ययन कर बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों तथा पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से आत्मा को भावित करते हुए बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन किया, पालन कर अर्द्धमासिक संलेखना और अनशन के द्वारा तीस भक्तों का छेदन कर विराधितश्रामण्य वाला१७ होने से वह कालमास में काल करके चन्द्रावतंसक विमान की उपपात सभा में देवदूष्य से आच्छन्न१८ देव-शयनीय में ज्योतिषेन्द्र चन्द्र के रूप में उपपन्न हुआ।
सूत्र १४
१७. विराधितश्रामण्य वाला (विराहियसामण्णे)
आराधना का अर्थ है—स्वीकृत नियमों की निरतिचार अनुपालना। जो ऐसा करता है, वह आराधक होता है। जो प्रमादवश दोषाचार का सेवन हो जाने के बाद नि:शल्य होकर उसकी आलोचना कर अपनी विशुद्धि कर लेता है, वह भी आराधक होता है।
एक मुनि आलोचना के लिए कृत्संकल्प हो प्रस्थित हो गया लेकिन किसी कारणवश आलोचना नहीं कर सका, वह भी आलोचनाभिमुख होने से आराधक होता है।
आराधना का सबसे बड़ा लाभ है—सात-आठ भवों में मुक्ति।
जो व्यक्ति साधना का पथ (साधुत्व) स्वीकार करके भी उसमें छोटे बड़े अतिचार के धब्बे लगाता रहता है, नि:शल्य भाव से आलोचना एवं प्रायश्चित्त रूप तप:कर्म के द्वारा अपनी विशुद्धि नहीं करता वह विराधक बन जाता है।
संयम की निरतिचार अनुपालना करने वाला आराधक मुनि मृत्यु के अनन्तर जघन्यत: सौधर्मकल्प में और उत्कर्षत: सर्वार्थसिद्ध विमान में उपपन्न होता है। प्रस्तुत सूत्र में अंगजित की विराधना का उल्लेख है। वृत्तिकार ने श्रामण्य की विराधना को उत्तरगुणविषयक विराधना के रूप में व्याख्यायित किया है। वह विराधना अनेक रूपों में हो सकती है, जैसे—आहार ग्रहण में शुद्धि का ध्यान नहीं रखना, ईर्यासमिति आदि के शोधन की अवज्ञा करना, अभिग्रह (संकल्प) ग्रहण कर उसे भंग करना, सूंठ आदि पदार्थों का संग्रह करना और अकारण उनका परिभोग करना, शरीर के हाथ, पैर आदि अवयवों का प्रक्षालन करना इत्यादि।
उल्लेखनीय है कि अंगजित ने प्रव्रज्या स्वीकार कर ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, विभिन्न प्रकार की तपस्याएं की। अंतिम समय में संलेखना और अनशन भी किया, पर आलोचना न करने से आराधक नहीं बना। आराधना के अभाव में वह ज्योतिष्क देवों में उपपन्न हुआ, उससे ऊपर नहीं जा सका।
18. उपपातसभा में...देवदूष्य से आच्छन्न (उववातसभाए... देवदूसंतरिए)
प्रत्येक इन्द्र की राजधानी में पांच सभाएं होती हैं—1. सुधर्मा सभा 2. उपपात सभा 3. अभिषेक सभा 4. अलंकार सभा 5. व्यवसाय सभा।
पजहां देवों का जन्म होता है, उस स्थान को उपपात सभा कहा जाता है। उस सभा में देवशय्या होती है, जो दिव्य वस्त्र से आच्छन्न रहती है। उस शय्या पर एक प्रच्छद पट बिछा रहता है। कोई भी देव वहां उपपन्न होता है तो वह उस प्रच्छद पट और दिव्य वस्त्र के मध्यवर्ती पुद्गलों को ग्रहण करके देव रूप में उपपन्न होता है।
१५. तए णं से चंदे जोइसिंदे जोइसराया अहुणोववण्णे समाणे पंचविहाए पज्जत्तीए—आहार-पज्जत्तीए सरीरपज्जत्तीए इंदिय-पज्जत्तीए आण-पाणपज्जत्तीए भासमणपज्जत्तीए पज्जत्तभावं गए।।
तत: स: चन्द्र: ज्योतिषेन्द्र: ज्योतिषराज: अधुनोपपन्न: सन् पंचविधया पर्याप्त्या—आहारपर्याप्त्या शरीरपर्याप्त्या इन्द्रियपर्याप्त्या आनापानपर्याप्त्या भाषामन:पर्याप्त्या पर्याप्तभावं गत:।
१५. तदनन्तर वह ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज चन्द्र अधुनोपपन्न (उपपन्न मात्र) होने से पंचविध पर्याप्ति से१९—आहार पर्याप्ति, शरीर पर्याप्ति, इन्द्रिय पर्याप्ति, आनापान पर्याप्ति और भाषामन:पर्याप्ति से—पर्याप्तभाव को प्राप्त हुआ।
सूत्र १५
१९. पंचविध पर्याप्ति से (पंचविहाए पज्जत्तीए)
पर्याप्ति का अर्थ है—जन्म के प्रारंभ में होने वाली पौद्गलिक शक्ति का निर्माण। पर्याप्तियां छह हैं। ज्ञातव्य है कि सभी पर्याप्तियों का प्रारंभ जन्म के साथ ही हो जाता है। पूर्णता के काल में अन्तर रहता है।
प्रस्तुत सूत्र में पंचविध पर्याप्तियों का निर्देश करते हुए सूत्रकार ने देवों के संदर्भ में भाषा और मन का एक साथ उल्लेख किया है। इस विषय में दो मान्यताएं हैं—
१. भाषा और मन:पर्याप्ति की पूर्णता में बहुत थोड़ा अन्तर रहता है, इसलिए दोनों का एकत्व प्रतिपादित है।
२. दोनों की पूर्णता एक साथ होती है, इसलिए दोनों का एकत्व प्रतिपादित है।
भाषा और मन दोनों किस तरह एक दूसरे से जुड़े हुए हैं—इस विषय पर आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने शरीरशास्त्रीय दृष्टि से जो विमर्श किया है, अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।
१६. चंदस्स णं भंते! जोइसिंदस्स जोइसरण्णो केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता?
चन्द्रस्य भदन्त! ज्योतिषेन्द्रस्य ज्योतिषराजस्य कियत् कालं स्थिति: प्रज्ञप्ता:?
१६. भंते! ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज चन्द्र की कितने काल की स्थिति प्रज्ञप्त है?
गोयमा! पलिओवमं वाससय-सहस्समब्भहियं।।
गौतम! पल्योपम: शतसहस्र-मभ्यधिक:।
गौतम! एक लाख वर्ष अधिक२० एक पल्योपम२१।
सूत्र १६
२०. एक लाख वर्ष अधिक (वाससयसहस्समब्भहियं)
ज्योतिष्क देवों में सर्वाधिक स्थिति (आयु) चन्द्रमा की मानी गयी है और वह है—एक लाख वर्ष अधिक एक पल्योपम। प्रस्तुत सूत्र में इसी का प्रज्ञापन है। सूर्य, ग्रह, नक्षत्र और तारा—इनकी उत्कृष्ट स्थिति क्रमश: एक हजार वर्ष अधिक एक पल्योपम, एक पल्योपम, अर्द्ध पल्योपम तथा चौथाई पल्योपम जितनी होती है।
२१. पल्योपम (पलिओवमं)
काल के दो प्रकार हैं—गणनाकाल और उपमाकाल। काल की सर्वसूक्ष्म इकाई-समय से लेकर शीर्ष प्रहेलिका तक का काल गणनाकाल कहलाता है। इससे आगे पल्योपम, सागरोपम आदि औपमिक काल कहलाते हैं।
पल्योपम—एक योजन लंबा-चौड़ा, एक योजन गहरा तथा कुछ अधिक तिगुनी परिधि वाला कोठा पल्य कहलाता है। पल्य की उपमा से उपमित काल को पल्योपम कहते हैं। ठाणं में पल्योपम को एक दृष्टान्त देकर समझाया गया है, वह इस प्रकार है—
एक योजन लंबा-चौड़ा अनाज से भरने वाला गड्ढा है। उसमें एक से सात दिन तक के उगे हुए बालाग्र-खंड ठूंस-ठूंस कर भरे हुए हैं। सौ-सौ वर्षों के अन्तराल से एक-एक बालाग्र-खण्ड निकाला जाए और जितने समय में वह गड्ढा खाली हो, वह पल्योपम कहा जाता है।
१७. एवं खलु गोयमा! चंदस्स जोइसिंदस्स जोइसरण्णो सा दिव्वा देविड्ढी।।
एवं खलु गौतम! चन्द्रस्य ज्योतिषेन्द्रस्य ज्योतिषराजस्य सा दिव्या देवर्द्धि:।
१७. गौतम! इस प्रकार ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज चन्द्र ने वह दिव्य देवर्द्धि प्राप्त की।
१८. चंदे णं भंते! जोइसिंदे जोइसराया ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं चयं चइत्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ? गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।
चन्द्र: भदन्त! ज्योतिषेन्द्र: ज्योतिषराज: तत: देवलोकाद् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण च्यवं च्युत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते? गौतम! महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।
१८. भंते! ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज चन्द्र उस देवलोक से आयु:क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय२२ के अनन्तर च्यवन कर२३ कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा? गौतम! महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।
सूत्र १८
२२. आयुक्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय (आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं)
प्रत्येक जीव मृत्यु से पूर्व नियमत: आयुबंध करता है। आयुबंध के छह प्रकार हैं—जाति, गति, स्थिति, अवगाहना, प्रदेश और अनुभाग। आयुष्य के साथ इन छहों का बंध होता है। प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त आयुक्षय आदि का संबंध वर्तमान भव के आयुष्य की पूर्णता के साथ है।
● आयुक्षय का अर्थ है—आयुष्य कर्म के दलिकों की निर्जरा अथवा आयुक्षय।
● भवक्षय का अर्थ है—उस भव की हेतुभूत गति अथवा जाति के अनुबंध की समाप्ति।
● स्थितिक्षय का अर्थ है—काल मर्यादा की समाप्ति।
ज्ञातव्य है कि आयुष्य के साथ स्थिति का बंध होता है और आयुष्य की पूर्णता के साथ स्थिति भी पूर्ण हो जाती है।
२३. च्यवन कर (चयं-चइत्ता)
‘चय’ के दो संस्कृत रूप बनते हैं—1. च्यवं 2. चयं। ‘च्यवं’ का अर्थ है—च्यवन करके अथवा च्युत होकर, इसलिए देवों का मरण च्यवन कहलाता है। चयं का एक अर्थ है—शरीर। वहां चयं चइत्ता का अर्थ होगा—शरीर को त्याग कर। वृत्तिकार ने ‘च्यवं’ को वैकल्पिक अर्थ के रूप में स्वीकार किया है।
१९. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं पुप्फियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण पुष्पिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
१९. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
बीअं अज्झयणं : दूसरा अध्ययन
सूरे : सूर्य
मूल
२०. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, द्वितीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
२०. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के द्वितीय अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
२१. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। समोसरणं। जहा चंदो तहा सूरोवि आगओ जाव नट्टविहिं उवदंसित्ता पडिगओ। पुव्वभवपुच्छा। सावत्थी नयरी। सुपइट्ठे नामं गाहावई होत्था—अड्ढे जहेव अंगई जाव विहरइ। पासो समोसढो, जहा अंगई तहेव पव्वइए, तहेव विराहियसामण्णे जाव महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ जाव अंतं करेहिइ।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। समवसरणम्। यथा चन्द्र: तथा सूरोऽपि आगत: यावत् नाट्यविधिम् उपदर्श्य प्रतिगत:। पूर्वभवपृच्छा। श्रावस्ती नगरी। सुप्रतिष्ठ: नाम ‘गाहा’पति: बभूव—आढ्य: यथैव अंगजित् यावत् विहरति। पार्श्व: समवसृत:, यथा अंगजित् तथैव प्रव्रजित:, तथैव विराधितश्रामण्य: यावत् महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति यावत् अन्तं करिष्यति।
२१. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। गुणशिलक चैत्य था। राजा श्रेणिक था। भगवान महावीर का समवसरण। जिस प्रकार चन्द्र, उसी प्रकार सूर्य भी (भगवान के दर्शनार्थ) आया यावत् नाट्यविधि उपदर्शित कर लौट गया। पूर्वभव की पृच्छा। श्रावस्ती नगरी। वहां सुप्रतिष्ठ नाम का गृहपति था। वह अंगजित की भांति समृद्ध यावत् विहरण कर रहा था। अर्हत पार्श्व समवसृत हुए। वह अंगजित की भांति वैसे ही प्रव्रजित हुआ। उसी प्रकार विराधितश्रामण्य वाला होकर यावत् महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा यावत् (सर्वदु:खों का) अन्त करेगा।
२२.एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं पुप्फियाणं दोच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते? —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण पुष्पिकानां द्वितीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।
२२. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के द्वितीय अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
तइयं अज्झयणं : तीसरा अध्ययन
सुक्के : शुक्र
उक्खेव-पदं
२३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं दोच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, तच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
उत्क्षेप-पदम्
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां द्वितीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, तृतीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त?
उत्क्षेप पद
२३. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के द्वितीय अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के तृतीय अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
२४. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। सामी समोसढे। परिसा निग्गया।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता।
२४. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नगर था। गुणशिलक चैत्य था। राजा श्रेणिक था। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
२५. तेणं कालेणं तेणं समएणं सुक्के महग्गहे सुक्कवडिंसए विमाणे सुक्कंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणियसाहस्सीहिं जहेव चंदो तहेव आगओ, नट्टविहिं उवदंसित्ता पडिगओ।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये शुक्र: महाग्रह: शुक्रावतंसके विमाने शुक्रे सिंहासने चतसृभि: सामानिकसाहस्रीभि: यथैव चन्द्र: तथैव आगत:, नाट्यविधिम् उपदर्श्य प्रतिगत:।
२५. उस काल और उस समय शुक्र महाग्रह२४ शुक्रावतंसक विमान में शुक्र नामक सिंहासन पर चार हजार सामानिक देवों के साथ, जैसे चन्द्र वैसे ही आया, नाट्यविधि उपदर्शित कर लौट गया।
सूत्र २५
२४. शुक्र महाग्रह (सुक्के महग्गहे)
ग्रह नौ हैं—सूर्य, चद्र, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहू और केतू। शुक्र महाग्रह समधरणीतल से नौ सौ योजन ऊपर भ्रमण करता है। यहां ज्ञातव्य है कि मेरु पर्वत के समतल भूमिभाग से 790 योजन की ऊंचाई पर ज्योतिश्चक्र का प्रारंभ होता है। सर्वप्रथम तारामंडल है। उसके बाद क्रमश: सूर्य, चन्द्र और नक्षत्रों के विमान हैं। नक्षत्रों के विमानों के ऊपर बुध ग्रह और उसके बाद शुक्र ग्रह का विमान है। शुक्र महाग्रह के भ्रमण क्षेत्र को नौ वीथियों में विभक्त किया गया है। शुक्र जब इन वीथियों में भ्रमण करता है तो लोक जीवन पर उसका क्या प्रभाव पड़ता है, इसका ठाणं की वृत्ति में सुन्दर निरूपण है।
२६. भंते! त्ति भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं पुच्छा। कूडागार-साला दिट्ठंतो। पुव्वभवपुच्छा।।
भदन्त! इति भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं पृच्छा। कूटागारशाला दृष्टान्त:। पूर्वभवपृच्छा।
२६. भंते! इस प्रकार भगवान गौतम ने (शुक्र की दिव्य ॠद्धि के विषय में) श्रमण भगवान महावीर से पृच्छा की। यहां कूटागारशाला का दृष्टान्त ज्ञातव्य है। पूर्वभव की पृच्छा।
सोमिलस्स अरहया पासेण संवाद-पदं
२७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं वाणारसी नामं नयरी होत्था।।
सोमिलस्य अर्हता पार्श्वेन संवाद-पदम्
एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये वाराणसी नाम नगरी बभूव।
सोमिल का अर्हत् पार्श्व के साथ संवाद-पद
२७. गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय वाराणसी२५ नाम की नगरी थी।
सूत्र २७
२५.वाराणसी (वाणारसी)
‘वाराणसी’ को काशी भी कहा जाता है। ‘वरणा’ और ‘असि’—इन दो नदियों के बीच में अवस्थित होने से इसका नाम ‘वाराणसी’ पड़ा। बौद्ध सूत्रों में कपिलवस्तु, बुद्धगया और कुसीनारा की भांति ‘वाराणसी’ को भी पवित्र तीर्थ माना गया है। जैन परम्परा के अनुसार सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्व और तेइसवें तीर्थंकर भगवान् पार्श्व का जन्म वाराणसी नगरी में हुआ। यह व्यापार और विद्या का प्रमुख केन्द्र था। वर्तमान में इसकी पहचान ‘बनारस’ के रूप में है, जो गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर है। संगीत, कला, शिल्प और शिक्षा की दृष्टि से एक समृद्ध विरासत होने से इस शहर की अपनी अलग पहचान है।
२८. तत्थ णं वाणारसीए नयरीए सोमिले नामं माहणे परिवसइ, अड्ढे जाव अपरिभूए, रिउव्वेय जाव बहूसु बंभण्णएसु य सत्थेसु सुपरिनिट्ठिए। पासे समोसढे। परिसा पज्जुवासइ।।
तत्र वाराणस्यां नगर्यां सोमिल: नाम माहन: परिवसति, आढ्य: यावत् अपरिभूत:, ॠग्वेदे यावत् बहुषु ब्राह्मण्यकेषु च शास्त्रेषु सुपरिनिष्ठित:। पार्श्व: समवसृत:। परिषद् पर्युपास्ते।
२८. उस वाराणसी नगरी में सोमिल नाम का ब्राह्मण रहता था। वह आढ्य यावत् अपरिभूत (अपराजेय), ॠग्वेद यावत् बहुत सारे ब्राह्मण धर्म से संबंधित२६ शास्त्रों में सुपरिनिष्ठित (अत्यन्त निष्णात) था। अर्हत् पार्श्व समवसृत हुए। परिषद् ने पर्युपासना की।
सूत्र २८
२६. ब्राह्मण धर्म से संबंधित (बंभण्णएसु)
‘बंभण्णय’ के दो संस्कृत रूप बनते हैं—ब्राह्मण्यक और ब्रह्मण्यक। ‘ब्राह्मण्यक’ का अर्थ है—ब्राह्मण के लिए हितकर, ब्राह्मण के लिए उपयुक्त। ‘ब्रह्मण्यक’ का एक अर्थ तो यही है, दूसरा अर्थ है—ब्राह्मण से संबंधित। सोमिल ब्राह्मण था। वह ब्राह्मणोचित अथवा ब्राह्मण धर्म से संबंधित शास्त्रों का ज्ञाता एवं पारगामी विद्वान था।
२९. तए णं तस्स सोमिलस्स माहणस्स इमीसे कहाए लद्धट्ठस्स समाणस्स इमे एयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु पासे अरहा पुरिसादाणीए पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे इहमागए इह संपत्ते इहसमोसढे इहेव वाणारसीए नयरीए बहिया अंबसालवणे चेइए अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ, तं गच्छामि णं पासस्स अरहओ अंतिए पाउब्भवामि, इमाइं च णं एयारूवाइं अट्ठाइं हेऊइं पसिणाइं कारणाइं वागरणाइं पुच्छिस्सामि, तं जइ मे से इमाइं एयारूवाइं अट्ठाइं जाव वागरणाइं वागरेहिति ततो णं वंदीहामि नमंसीहामि जाव पज्जुवासीहामि, अह मे से इमाइं अट्ठाइं जाव वागरणाइं नो वागरेहिती तो णं अहं एएहिं चेव अट्ठेहि य जाव वागरणेहि य निप्पट्ठपसिणवागरणं करेस्सामीतिकट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता ण्हाए जाव अप्पमहग्घाभरणालंकियसरीरे साओ गिहाओ पडिनिक्खमति, पडिनिक्खमित्ता पायविहारचारेणं वाणारसिं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव अंबसालवणे चेइए जेणेव पासे अरहा पुरिसादाणीए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पासस्स अरहओ पुरिसादाणियस्स अदूरसामंते ठिच्चा पासं अरहं पुरिसादाणियं एवं वयासी—
तत: तस्य सोमिलस्य माहनस्य अनया कथया लब्धार्थस्य सत: अयम् एतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: पूर्वानुपूर्व्या चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: इह आगत: इह सम्प्राप्त: इह समवसृत: इहैव वाराणस्या: नगर्या: बहि: आम्रशालवने चैत्ये यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति, तद् गच्छामि पार्श्वस्य अर्हत: अन्तिके प्रादुर्भवामि, इमान् च एतद्रूपान् अर्थान् हेतून् प्रश्नान् कारणानि व्याकरणानि प्रक्ष्यामि, तत् यदि मम स: इमान् एतद्रूपान् अर्थान् यावत् व्याकरणानि व्याकरिष्यति तत: वन्दिष्ये नमस्यिष्यामि यावत् पर्युपासिष्ये, अथ मम स: इमान् अर्थान् यावत् व्याकरणानि नो व्याकरिष्यति तदा अहम् एतै: चैव अर्थै: च यावत् व्याकरणै: च नि:स्पृष्टप्रश्नव्याकरणं करिष्यामि इति कृत्वा एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य स्नात: यावत् अल्पमहार्घ्याभरणालंकृतशरीर: स्वकात् गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य पादविहारचारेण वाराणस्या: नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव आम्रशालवनं चैत्यं यत्रैव पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य पार्श्वस्य अर्हत: पुरुषादानीयस्य अदूरसामन्ते स्थित्वा पार्श्वम् अर्हन्तं पुरुषादानीयम् एवम् अवादीत्—
२९. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर सोमिल ब्राह्मण के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व क्रमानुसार विचरण करते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए यहां आए हैं, यहां संप्राप्त हैं, यहां समवसृत२७ हैं, यहीं वाराणसी नगरी के बाहर आम्रशालवन चैत्य में प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण कर रहे हैं, इसलिए मैं जाऊं और अर्हत् पार्श्व के पास उपस्थित होऊं। मैं उनसे ये तथा इस प्रकार के अर्थों, हेतुओं, प्रश्नों, कारणों और व्याकरणों को२८ पूछूंगा। यदि वे मेरे इस प्रकार के इन अर्थों यावत् व्याकरणों का उत्तर दे देंगे तो मैं उन्हें वंदना करूंगा, नमस्कार करूंगा यावत् पर्युपासना करूंगा। यदि वे मेरे इस प्रकार के इन अर्थों यावत् व्याकरणों का उत्तर नहीं देंगे तो मैं इन्हीं अर्थों यावत् व्याकरणों से उन्हें निरुत्तर करूंगा,—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर स्नान किया यावत् अल्प भार वाले और बहुमूल्य आभूषणों से शरीर को अलंकृत कर अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह पादविहार-गमन से (पैदल चलकर) वाराणसी नगरी के बीचोबीच होकर निकला, निकलकर जहां आम्रशाल-वन चैत्य था, जहां पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व थे वहीं आया, आकर पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व के न अति दूर न अति निकट स्थित हो उसने पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व से इस प्रकार कहा—
सूत्र २९
२७. यहां संप्राप्त, यहां समवसृत (इह संपत्ते इह समोसढे)
‘संप्राप्त’ और ‘समवसृत’ दोनों का वाच्यार्थ एक ही है—आना। शाब्दिक दृष्टि से ‘संप्राप्त’ पद नगर, राजधानी आदि में आगमन का द्योतक है और ‘समवसृत’ पद का अर्थ है उस नगर में ही किसी उद्यान या चैत्य में पहुंचकर अवस्थित हो जाना।
२८. अर्थों....व्याकरणों को (अट्ठाइं....वागरणाइं)
सोमिल ब्राह्मण ने कुछ जानने की, पूछने की इच्छा से भगवान पार्श्व के पास जाने का लक्ष्य बनाया। सूत्रकार ने उसकी जिज्ञासा के संदर्भ में पांच शब्दों का प्रयोग किया है—
अर्थ—वस्तु अथवा वस्तु का स्वरूप।
हेतु—साध्य का अविनाभावी अथवा किसी भी विषय की सिद्धि का गमक।
प्रश्न—जिसकी पृच्छा की जाए।
कारण—कार्य का पूर्ववर्ती, जिसके बिना कार्य की उत्पत्ति न हो।
व्याकरण—प्रत्युत्तर के रूप विवेचित।
३०. जत्ता ते भंते? जवणिज्जं (ते भंते?)? अव्वाबाहं (ते भंते?)? फासुयविहारं (ते भंते?)?
यात्रा ते भदन्त! यमनीयं (ते भदन्त?) अव्याबाधं (ते भदन्त?) प्रासुकविहारं (ते भदन्त?)?
३०. भंते! क्या तुम्हारे यात्रा मान्य है? (भंते! क्या तुम्हारे) यमनीय मान्य है? (भंते! क्या तुम्हारे) अव्याबाध मान्य है? (भंते! क्या तुम्हारे) प्रासुक विहार मान्य है?
सोमिला! जत्ता वि मे, जवणिज्जं पि मे, अव्वाबाहं पि मे, फासुयविहारं पि मे।।
सोमिल! यात्रा अपि मे, यमनीयम् अपि मे, अव्याबाधम् अपि मे, प्रासुकविहारम् अपि मे।
सोमिल! मुझे यात्रा भी मान्य है, मुझे यमनीय भी मान्य है, मुझे अव्याबाध भी मान्य है, मुझे प्रासुक विहार भी मान्य है।
३१. किं ते भंते! जत्ता?
सोमिला! जं मे तव-नियम-संजम-सज्झाय-झाणावस्सग-मादीएसु जोगेसु जयणा। सेत्तं जत्ता।।
का ते भदन्त! यात्रा?
सोमिल! या मे तप-नियम-संयम-स्वाध्याय-ध्यानावश्यकादिकेषु योगेषु यतना। सा एषा यात्रा।
३१. भंते! तुम्हारी यात्रा क्या है?
सोमिल! तप, नियम, संयम, स्वाध्याय, ध्यान, आवश्यक आदि योगों के प्रति मेरी जो यतना (प्रयत्नशीलता) है, वही मेरी यात्रा है।
३२. किं ते भंते! जवणिज्जं?
सोमिला! जवणिज्जे दुविहे पण्णत्ते, जं जहा—इंदियजवणिज्जे य नोइंदियजवणिज्जे य।।
किं ते भदन्त! यमनीयं?
सोमिल! यमनीयं द्विविधं प्रज्ञप्तं, तद्यथा—इन्द्रिययमनीयं च नोइन्द्रिय-यमनीयं च।
३२. भंते! तुम्हारा यमनीय क्या है?
सोमिल! यमनीय दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे—इन्द्रिययमनीय और नोइन्द्रिययमनीय।
३३. से किं तं इंदियजवणिज्जे?
इंदियजवणिज्जे—जं मे सोइंदिय-चक्खिंदिय-घाणिंदिय-जिब्भिंदिय-फासिंदियाइं निरुवहयाइं वसे वट्टंति। सेत्तं इंदियजवणिज्जे।।
अथ किं तत् इन्द्रिययमनीयं?
इन्द्रिययमनीयं—यत् मे श्रोत्रेन्द्रिय-चक्षुरिन्द्रिय-घ्राणेन्द्रिय-जिह्वेन्द्रिय-स्पर्शनेन्द्रियाणि निरुपहतानि वशे वर्तन्ते। तदैतत् इन्द्रिययमनीयम्।
३३. वह इन्द्रिययमनीय क्या है?
इन्द्रिययमनीय—जो श्रोत्रेन्द्रिय, चक्षुरिन्द्रिय, घ्राणेन्द्रिय, जिह्वेन्द्रिय (रसनेन्द्रिय) और स्पर्शनेन्द्रिय निरुपहत (परिपूर्ण) होकर मेरे वश में रहते हैं, वह इन्द्रिययमनीय है।
३४. से किं तं नोइंदियजवणिज्जे?
नोइंदियजवणिज्जे—जं मे कोह-माण-माया-लोभा वोच्छिण्णा नो उदीरेंति। सेत्तं नोइंदियजवणिज्जे। सेत्तं जवणिज्जे।।
अथ किं तत् नोइन्द्रिययमनीयं?
नोइन्द्रिययमनीयं—यत् मे क्रोध-मान-माया-लोभा: व्यवच्छिन्ना: नो उदीरयन्ति। तदैतत् नोइन्द्रिययमनीयम्। तदैतत् यमनीयम्।
३४. वह नोइन्द्रिययमनीय क्या है?
नोइन्द्रिययमनीय—जो मेरे क्रोध, मान, माया और लोभ व्युच्छिन्न होने से उदय में नहीं आते, वह नोइन्द्रिययमनीय है। वह यमनीय है।
३५. किं ते भंते! अव्वाबाहं?
सोमिला! जं मे वातिय-पित्तिय-संभिय-सन्निवाइया विविहा रोगायंका सरीरगया दोसा उवसंता नो उदीरेंति। से तं अव्वाबाहं।।
किं ते भदन्त! अव्याबाधं?
सोमिल! यत् मे वातिक-पैत्तिक-श्लैष्मिक-सान्निपातिका: विविधा: रोगातङ्का: शरीरगता: दोषा: उपशान्ता: नो उदीरयन्ति। तदैतत् अव्याबाधम्।
३५. भंते! तुम्हारा अव्याबाध क्या है?
सोमिल! जो मेरे वातिक, पैत्तिक, श्लैष्मिक और सान्निपातिक—विविध रोग और आतंक तथा शरीरगत दोष उपशान्त रहते हैं, उदय में नहीं आते, वह अव्याबाध है।
३६. किं ते भंते! फासुयविहारं? सोमिला! जण्णं आरामेसु उज्जाणेसु देवकुलेसु सभासु पवासु इत्थी-पसु-पंडगविवज्जियासु वसहीसु फासु-एसणिज्जं पीढ-फलग-सेज्जा-संथारगं उवसंपज्जित्ताणं विहरामि। सेत्तं फासुयविहारं।।
किं ते भदन्त! प्रासुकविहारं? सोमिल! यत् आरामेषु उद्यानेषु देवकुलेषु सभासु प्रपासु स्त्री-पशु-पंडकविवर्जितासु वसतिषु प्रासु-एषणीयं पीठ-फलक-शय्या-संस्तारकम् उपसंपद्य विहरामि। तदैतत् प्रासुकविहारम्।
३६. भंते! तुम्हारा प्रासुकविहार क्या है? सोमिल! जो मैं आरामों, उद्यानों, देवकुलों, सभाओं, प्रपाओं, स्त्री, पशु और नपुंसक से रहित वसतियों में प्रासुक एवं एषणीय पीठ, फलक, शय्या और संस्तारक को ग्रहण कर विहरण करता हूं, वह प्रासुक विहार है।२९
सूत्र ३०-३६
२९. यात्रा.....प्रासुक-विहार (जत्ता.....फासुयविहारं)
सूत्र संख्या ३० में यात्रा आदि के विषय में प्रश्न किया गया है। अग्रिम छह सूत्रों (सूत्र संख्या ३१ से ३६) में यात्रा, यमनीय, अव्याबाध और प्रासुक विहार का प्रतिपादन है।
● यात्रा-सूत्रकार ने तप, नियम, संयम आदि योगों में ‘यतना’ को यात्रा कहा है। ‘यतना’ के दो अर्थ हैं—उपयोग और प्रयत्नशीलता। यहां दोनों ही अर्थ प्रासंगिक हैं। तप, नियम आदि योगों में उपयुक्त रहना अथवा इनमें अपने पुरुषार्थ का नियोजन करना यतना है—यही यात्रा है।
● यमनीय—यमनीय का अर्थ है—संयम। इन्द्रियां परिपूर्ण-शक्तिसंपन्न हैं, फिर भी उनका निग्रह करना इन्द्रिय-संयम है। ‘नोइन्द्रिय’ का अर्थ है—मन। मन को मलिन बनाने वाला एक बड़ा हेतु है—कषाय। सूत्रकार ने कषाय-निग्रह की साधना को नोइन्द्रियसंयम कहा है।
● अव्याबाध—जीवन की बड़ी बाधा है—रोग। रोग का अभाव अव्याबाध है।
● प्रासुकविहार—सामान्यतया ‘प्रासुक’ का अर्थ ‘निर्जीव’ किया जाता है। डॉ. लायमान ने ‘प्रासुक’ का संस्कृत रूपान्तरण ‘स्पर्शुक किया है। ‘स्पर्शुक’ का अर्थ है—अभिलषणीय। ‘विहार’ शब्द के अनेक अर्थ प्राप्त होते हैं, जैसे—विचरण, अवस्थान, साधुचर्या, साध्वाचार आदि। यहां ‘प्रासुक विहार’ का अभिलषणीय (वांछनीय) ‘साध्वाचार’ अर्थ अधिक उपयुक्त प्रतीत होता है।
शब्दविमर्श
● नियम— स्वीकृत प्रतिज्ञा, व्रत।
● निरुवहयाइं— निरुपहत, उपघात-रहित।
● वातिय— वात से संबंधित अथवा वायुजन्य रोग।
● पित्तिय— पित्त संबंधी रोग।
● संभिय— श्लैष्मिक, कफ-संबंधी रोग।
● सन्निवाइय— सान्निपातिक अर्थात् वात, पित्त और कफ के मिश्रण से होने वाला रोग।
● रोग— लम्बे समय तक चलने वाली व्याधि।
● आयंक— आशुघाती व्याधि, जैसे—हैजा आदि।
● आराम— उपवन, विविध प्रकार के फूलों का बगीचा।
● उज्जाण— उद्यान। उद्यान का तात्पर्य उस बगीचे से है, जो फूलों से युक्त तथा चंपक आदि वृक्षों से संकुल हो। उद्यान का उपयोग विशेष रूप से उत्सवों में किया जाता था।
● देवकुल— देवालय, देवमंदिर।
● सभा— परिषद्, ग्राम पंचायत का स्थल।ब
● सभा— परिषद्, ग्राम पंचायत का स्थल।
● एषणिज्जं— एषणीय (कल्पनीय) अथवा ग्रहण योग्य।
● पीढ— पीढ़ा, बैठने का आसन विशेष।
● फलग— काष्ठ आदि का तख्ता।
● सेज्जा— शय्या, बिछौना, बृहत् संस्तारक।
● संथारग— छोटा संस्तारक, दर्भ का बिछौना।
३७. सरिसवया ते भंते! किं भक्खेया? अभक्खेया?
‘सरिसवया’ ते भदन्त! किं भक्ष्या:? अभक्ष्या:?
३७. भंते! तुम्हारे सरिसवय भक्ष्य हैं या अभक्ष्य?
सोमिला! सरिसवया (मे?) भक्खेया वि अभक्खेया वि।।
सोमिल! ‘सरिसवया’ (मे?) भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! मेरे सरिसवय भक्ष्य भी हैं, अभक्ष्य भी हैं।
३८. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ—सरिसवया मे भक्खेया वि अभक्खेया वि?
३८. तत् केनार्थेन भदन्त! एवम् उच्यते—‘सरिसवया’ मे भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि?
३८. भंते! यह किस अपेक्षा से इस प्रकार कहा जा रहा है—मेरे सरिसवय भक्ष्य भी हैं, अभक्ष्य भी हैं?
से नूणं भे सोमिला! बंभण्णएसु नएसु दुविहा सरिसवया पण्णत्ता, तं जहा—मित्तसरिसवया य, धन्नसरिसवया य। तत्थ णं जेते मित्तसरिसवया ते तिविहा पण्णत्ता, तं जहा—सहजायया, सहवड्ढियया, सहपंसुकीलियया, ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते धन्नसरिसवया ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—सत्थपरिणया य असत्थपरिणया य। तत्थ णं जेते असत्थपरिणया ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते सत्थपरिणया ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—एसणिज्जा य, अणेसणिज्जा य। तत्थ णं जेते अणेसणिज्जा ते समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते एसणिज्जा ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—जाइया य, अजाइया य। तत्थ णं जेते अजाइया ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते जाइया ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—लद्धा य, अलद्धा य। तत्थ णं जेते अलद्धा ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते लद्धा ते णं समणाणं निग्गंथाणं भक्खेया। से तेणट्ठेणं सोमिला! एवं वुच्चइ—सरिसवया मे भक्खेया वि अभक्खेया वि।।
तद् नूनं भो सोमिल! ब्राह्मण्यकेषु नयेषु द्विविधा: ‘सरिसवया’ प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—मित्रसदृशवयसश्च, धान्य-सर्षपकाश्च। तत्र ये एते मित्रसदृशवयस: ते त्रिविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—सहजातका:, सहवर्धितका:, सहप्रांशुक्रीडितका:, ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते धान्यसर्षपका: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—शस्त्रपरिणताश्च, अशस्त्र-परिणताश्च। तत्र ये एते अशस्त्रपरिणता: ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते शस्त्रपरिणता: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—एषणीयाश्च, अनेषणीयाश्च। तत्र ये एते अनेषणीया: ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते एषणीया: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—याचिताश्च, अयाचिताश्च। तत्र ये एते अयाचिता: ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते याचिता: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—लब्धाश्च अलब्धाश्च। तत्र ये एते अलब्धा: ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते लब्धा: ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानां भक्ष्या:। तत् तेनार्थेन सोमिल! एवम् उच्यते—‘सरिसवया’ मे भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! तुम्हारे ब्राह्मण धर्म से संबंधित नयों में सरिसवय दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—मित्र सरिसवय (सदृशवयसा: सवया:) और धान्य सरिसवय (सर्षप)। उनमें जो ये मित्र सरिसवय हैं, वे तीन प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—सहजातक, सहवर्द्धितक और सहप्रांशुक्रीड़ितक। वे श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये धान्य सरिसवय हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—शस्त्रपरिणत और अशस्त्रपरिणत। उनमें जो ये अशस्त्रपरिणत हैं, वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये शस्त्रपरिणत हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—एषणीय और अनेषणीय। उनमें जो ये अनेषणीय हैं, वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये एषणीय हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—याचित और अयाचित। उनमें जो ये अयाचित हैं, वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये याचित हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—लब्ध और अलब्ध। उनमें जो ये अलब्ध हैं, वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये लब्ध हैं, वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए भक्ष्य हैं। सोमिल! यह इस अपेक्षा से इस प्रकार कहा जा रहा है—मेरे सरिसवय भक्ष्य भी हैं, अभक्ष्य भी हैं।
३९. मासा ते भंते! किं भक्खेया? अभक्खेया?
‘मासा’ ते भदन्त! किं भक्ष्या:? अभक्ष्या:?
३९. भंते! तुम्हारे माष भक्ष्य हैं या अभक्ष्य हैं?
सोमिला! मासा मे भक्खेया वि अभक्खेया वि।।
सोमिल! ‘मासा’ मे भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! मेरे माष भक्ष्य भी हैं अभक्ष्य भी हैं।
४०. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ—मासा मे भक्खेया वि अभक्खेया वि?
तत् केनार्थेन भदन्त! एवम् उच्यते—‘मासा’ मे भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि?
४०. भंते! यह किस अपेक्षा से इस प्रकार कहा जा रहा है—माष भक्ष्य भी हैं, अभक्ष्य भी हैं।
से नूणं भे सोमिला! बंभण्णएसु नएसु दुविहा मासा पण्णत्ता, तं जहा—दव्वमासा य, कालमासा य। तत्थ णं जेते कालमासा ते णं सावणादीया आसाढपज्जवसाणा दुवालस पण्णत्ता, तं जहा—सावणे, भद्दवए, आसोए, कत्तिए, मग्गसिरे, पोसे, माहे, फग्गुणे, चेत्ते, वइसाहे, जेट्ठामूले, आसाढे। ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते दव्वमासा ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—अत्थमासा य धण्णमासा य। तत्थ णं जेते अत्थमासा ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—सुवण्ण-मासा य रुप्पमासा य। ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते धण्णमासा ते दुविहा पण्णत्ता, तं जहा—सत्थपरिणया य, असत्थपरिणया य। एवं जहा धण्णसरिसवया जाव से तेणट्ठेणं जाव अभक्खेया वि।।
तत् नूनं भो: सोमिल! ब्राह्मण्यकेषु नयेषु द्विविधा: ‘मासा:’ प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—द्रव्यमाषाश्च, काल-मासाश्च। तत्र ये एते कालमासा: ते श्रावणादिका: आषाढपर्यवसाना: द्वादश प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—श्रावण:, भाद्रपद:, अश्वयुक्, कार्तिक:, मार्गशिर:, पौष:, माघ:, फाल्गुन:, चैत्र:, वैशाख:, ज्येष्ठामूल:, आषाढ:। ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते द्रव्यमाषा: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—अर्थमाषाश्च, धान्यमाषाश्च। तत्र ये एते अर्थमाषा: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—सुवर्णमाषाश्च, रुप्यमाषाश्च। ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते धान्यमाषा: ते द्विविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—शस्त्र-परिणताश्च, अशस्त्रपरिणताश्च। एवं यथा धान्यसदृशवयस: यावत् तत् तेनार्थेन यावत् अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! तुम्हारे ब्राह्मण धर्म से संबंधित नयों में माष के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे—द्रव्यमाष और कालमाष (कालमास)। उनमें जो ये कालमास हैं, वे श्रावण से प्रारंभ कर आषाढ़ पर्यन्त बारह प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मृगशिर, पौष, माघ, फाल्गुन, चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठामूल और आषाढ़। वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये द्रव्यमाष हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—अर्थमाष और धान्यमाष। उनमें जो ये अर्थमाष हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—सुवर्णमाष और रूप्यमाष। वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये धान्यमाष हैं, वे दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—शस्त्रपरिणत और अशस्त्रपरिणत। इस प्रकार वे धान्य सरिसवय की भांति ज्ञातव्य हैं यावत् इस अपेक्षा से यावत् वह (माष) अभक्ष्य भी हैं।
४१. कुलत्था ते भंते! किं भक्खेया? अभक्खेया?
‘कुलत्था:’ ते भदन्त! किं भक्ष्या:? अभक्ष्या:?
४१. भंते! तुम्हारे कुलत्थ भक्ष्य हैं या अभक्ष्य?
सोमिला! कुलत्था मे भक्खेया वि अभक्खेया वि।।
सोमिल! ‘कुलत्था:’ मे भक्ष्या: अपि अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! मेरे कुलत्थ भक्ष्य भी हैं और अभक्ष्य भी हैं।
४२. से केणट्ठेणं जाव अभक्खेया वि?
तत् केनार्थेन यावत् अभक्ष्या: अपि?
४२. यह किस अपेक्षा से (इस प्रकार कहा जा रहा है) यावत् अभक्ष्य भी हैं?
से नूणं भे सोमिला! बंभण्णएसु नएसु दुविहा कुलत्था पण्णत्ता, तं जहा—इत्थिकुलत्था य, धण्ण-कुलत्था य। तत्थ णं जेते इत्थिकुलत्था ते तिविहा पण्णत्ता, तं जहा—कुलवधुया इ वा, कुलमाउया इ वा, कुलधुया इ वा। ते णं समणाणं निग्गंथाणं अभक्खेया। तत्थ णं जेते धण्णकुलत्था एवं जहा धण्णसरिसवया। से तेणट्ठेणं जाव अभक्खेया वि।।
तत् नूनं भो: सोमिल! ब्राह्मण्यकेषु नयेषु द्विविधा: ‘कुलत्था:’ प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—स्त्रीकुलत्थाश्च, धान्य-कुलत्थाश्च। तत्र ये एते स्त्रीकुलत्था: ते त्रिविधा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—कुलवधुका इति वा, कुलमातृका इति वा, कुलदुहिता इति वा। ते श्रमणानां निर्ग्रन्थानाम् अभक्ष्या:। तत्र ये एते धान्यकुलत्था: एवं यथा धान्यसदृश-वयस:। तत् तेनार्थेन यावत् अभक्ष्या: अपि।
सोमिल! तुम्हारे ब्राह्मण धर्म से संबंधित नयों में कुलत्थ के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे—स्त्री-कुलत्थ और धान्य-कुलत्थ। उनमें जो ये स्त्री-कुलत्थ हैं, वे तीन प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—कुलवधू, कुलमाता और कुलपुत्री। वे श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए अभक्ष्य हैं। उनमें जो ये धान्य-कुलत्थ हैं, वे धान्य-सरिसवय (सर्षप) की भांति ज्ञातव्य हैं। इस अपेक्षा से यावत् वह (कुलत्थ) अभक्ष्य भी हैं।३०
सूत्र ३९-४२
३०. सूत्र ३७ से ४२ तक छह सूत्रों के आलापक में भक्ष्य-अभक्ष्य का सापेक्ष प्रतिपादन है। सूत्रकार द्वारा प्रज्ञप्त इस सम्पूर्ण आलापक का सार-संक्षेप इस प्रकार है—
सरिसवय, कुलस्थ और मास—ये तीनों द्वयर्थक हैं। इन तीनों का एक अर्थ क्रमश: मित्र, कुलीन व्यक्ति और कालविशेष है, जो इन्हें अभक्ष्य सिद्ध करता है। तीनों ही शब्दों का दूसरा अर्थ है—धान्य।
ये तीनों ही ‘धान्य’ भक्ष्य हैं, लेकिन एक मुनि के लिए ये तभी भक्ष्य हो सकते हैं जब ये अचित्त, एषणीय (ग्रहणयोग्य) और यतनापूर्वक प्राप्त हों। सोमिल ब्राह्मण ने अर्हत् पार्श्व से इन प्रश्नों को पूछा। उसका प्रयोजन क्या था? इस विषय में निश्चित रूप से कुछ भी नहीं कहा जा सकता। वृत्तिकार के अनुसार सोमिल की इस प्रश्नावलि का प्रयोजन था—छलपूर्वक भगवान् को पराजित कर उनका उपहास करना।
४३. एगे भवं? दुवे भवं? अक्खए भवं? अव्वए भवं? अवट्ठिए भवं? अणेगभूय-भाव-भविए भवं?
एक: भवान्? द्वौ भवान्? अक्षय: भवान्? अव्यय: भवान्? अवस्थित: भवान्? अनेकभूत-भाव-भव्य: भवान्?
४३. आप एक हैं? आप दो हैं? आप अक्षय हैं? आप अव्यय हैं? आप अवस्थित हैं? आप भूत, वर्तमान और भावी (भविष्य संबंधी) अनेक पर्यायों से युक्त हैं?
सोमिला! एगे वि अहं जाव अणेगभूय-भाव-भविए वि अहं।।
सोमिल! एकोऽपि अहं यावत् अनेकभूत-भाव-भव्योऽपि अहम्।
सोमिल! मैं एक भी हूं यावत् भूत, वर्तमान और भावी (भविष्य संबंधी) अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।
४४. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ—एगे वि अहं जाव अणेगभूय-भाव-भविए वि अहं?
तत् केनार्थेन एवम् उच्यते—एकोऽपि अहं यावत् अनेकभूत-भाव-भव्योऽपि अहम्?
४४. भंते! यह किस अपेक्षा से इस प्रकार कहा जा रहा है—मैं एक भी हूं यावत् भूत, वर्तमान और भावी (भविष्य संबंधी) अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।
सोमिला! दव्वट्ठयाए एगे अहं, नाणदंसणट्ठयाए दुविहे अहं, पएसट्ठयाए अक्खए वि अहं, अव्वए वि अहं, अवट्ठिए वि अहं, उवयोगट्ठयाए अणेगभूय-भाव-भविए वि अहं।
सोमिल! द्रव्यार्थतया एक: अहं, ज्ञानदर्शनार्थतया द्विविध: अहं, प्रदेशार्थतया अक्षयोऽपि अहं, अव्ययोऽपि अहं, अवस्थितोऽपि अहं, उपयोगार्थतया अनेकभूत-भाव-भव्योऽपि अहम्।
सोमिल! द्रव्यार्थ (द्रव्य की दृष्टि) से मैं एक हूं, ज्ञान और दर्शन की दृष्टि से मैं दो हूं, प्रदेश की दृष्टि से मैं अक्षय भी हूं, मैं अव्यय भी हूं, मैं अवस्थित भी हूं। उपयोग की दृष्टि से मैं भूत, वर्तमान और भावी (भविष्य संबंधी) अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।
से तेणट्ठेणं जाव अणेगभूय-भाव-भविए वि अहं।।
तत् तेनार्थेन यावत् अनेकभूत-भाव-भव्योऽपि अहम्।
इस अपेक्षा से यावत् मैं भूत, वर्तमान और भावी (भविष्य संबंधी) अनेक पर्यायों से युक्त भी हूं।३१
सूत्र ४३,४४
३१. प्रस्तुत आलापक (३/३०-४४) में अर्हत् पार्श्व और सोमिल का संवाद है। भगवई (१८/२०६-२२३) में भगवान महावीर और सोमिल का संवाद है तथा नायाधम्मकहाओ (१/५/७२-७६) में थावच्चापुत्र अनगार और शुक परिव्राजक का संवाद है। तीनों ही आगमों का प्रतिपाद्य एक समान है। प्रश्नोत्तरों की भाषा भी प्राय: सदृश है।
कालक्रम की दृष्टि से विचार करें तो नायाधम्मकहाओ का प्रकरण सबसे प्राचीन होना चाहिए क्योंकि थावच्चापुत्र अर्हत अरिष्टनेमि के शिष्य थे। भगवई और निरयावलियाओ (पुप्फियाओ) का प्रकरण उत्तरवर्ती है। अत: यह संभावना असंगत प्रतीत नहीं होती कि भगवई और निरयावलियाओ में प्रस्तुत प्रकरण का यथावत् ग्रहण किया गया है।
शब्दविमर्श
● अक्खए—अविनाशी।
● अव्वए—जिसके एक भी अवयव का व्यय न हो।
● अवट्ठिए—न वर्धमान और न हीयमान।
सोमिलस्स सावगधम्मगहण-पदं
४५. एत्थ णं से सोमिले माहणे संबुद्धे सावगधम्मं पडिवज्जित्ता पडिगए।।
सोमिलस्य श्रावकधर्मग्रहण-पदम्
अत्र स: सोमिल: माहन: संबुद्ध: श्रावकधर्मं प्रतिपद्य प्रतिगत:।
सोमिल का श्रावक-धर्मग्रहण-पद
४५. इस सारी चर्चा से संबुद्ध हो वह सोमिल ब्राह्मण श्रावकधर्म३२ को स्वीकार कर लौट गया।
सूत्र ४५
३२. श्रावकधर्म (सावगधम्म)
प्रस्तुत सूत्र में श्रावक धर्म का उल्लेख है। सूत्र ३/७९ में पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत रूप द्वादशविध श्रावकधर्म का उल्लेख है। सूत्र ३/८१ में पांच अणुव्रतों के पुन: स्वीकरण का उल्लेख है। भगवई में पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत के लिए क्रमश: देशमूलगुण-प्रत्याख्यान और देशउत्तरगुण-प्रत्याख्यान शब्द का प्रयोग है। ‘उवासगदसाओ’ में पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत इस बारह प्रकार के श्रावक धर्म का ही उल्लेख है। वहां मूलगुण और उत्तरगुण का भेद नहीं है। ‘ओवाइयं’ में पांच अणुव्रत, तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रत रूप द्वादशविध अगारधर्म का उल्लेख है5 आवश्यक चूर्णि में पांच अणुव्रत, तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रत—ये तीन विभाग हैं। शिक्षाव्रत अणुव्रत और गुणव्रत—दोनों की साधना में सहायक बनते हैं। वहां पांच अणुव्रत और तीन गुणव्रत—इन आठों को यावत्कथिक तथा चार शिक्षाव्रतों को अल्पकालिक बताया गया है।
यहां ज्ञातव्य है कि श्रावक के लिए पांच अणुव्रत मूल हैं। गुणव्रत और शिक्षाव्रत की अवधारणा उत्तरकालीन है क्योंकि तत्त्वार्थ भाष्य में दिग्व्रत आदि सातों के लिए उत्तरव्रत शब्द का प्रयोग है। वहां गुणव्रत और शिक्षाव्रत का विभाग नहीं है। तत्त्वार्थ भाष्यानुसारिणी में तीन अणुव्रत और चार शिक्षाव्रत का उल्लेख है।
भगवती भाष्य में गुणव्रत और शिक्षाव्रत संबंधी अवधारणा के संदर्भ में यह संभावना की गई है कि ‘सात शिक्षाव्रतों में से प्रथम तीन यावज्जीवन के लिए स्वीकृत किए जाते हैं और चार अल्पकाल के लिए—इस कालावधि-भेद के आधार पर प्रथम तीन शिक्षाव्रतों को तीन गुणव्रत के रूप में स्थापित कर दिया गया।
४६. तए णं पासे अरहा अण्णया कयाइ वाणारसीओ नयरीओ अंबसालवणाओ चेइयाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता बहिया जणवयविहारं विहरइ।।
तत: पार्श्व: अर्हन् अन्यदा कदाचिद् वाराणस्या: नगर्या: आम्रशालवनाद् चैत्याद् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य बहि: जनपदविहारं विहरति।
४६. तदनन्तर किसी समय अर्हत् पार्श्व ने वाराणसी नगरी से और आम्रशालवन चैत्य से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वे बाहर जनपद-विहार करने लगे।
सोमिलस्स मिच्छत्त-पदं
४७. तए णं से सोमिले माहणे अण्णया कयाइ असाहुदंसणेण य अपज्जुवासणयाए य मिच्छत्त-पज्जवेहिं परिवड्ढमाणेहिं, सम्मत्तपज्जवेहिं परिहायमाणेहिं मिच्छत्तं विप्पडिवण्णे।।
सोमिलस्य मिथ्यात्व-पदम्
तत: स: सोमिल: माहन: अन्यदा कदाचिद् असाधुदर्शनेन च अपर्युपासनया च मिथ्यात्वपर्यवै: परिवर्धमानै:, सम्यक्त्वपर्यवै: परिहीयमानै: मिथ्यात्वं विप्रतिपन्न:।
सोमिल का मिथ्यात्व-पद
४७. तदनन्तर किसी समय उस सोमिल ब्राह्मण के असाधुदर्शन से३३—साधुओं के दर्शन न होने से और पर्युपासना का लाभ न मिलने से मिथ्यात्व के पर्यव बढ़ने लगे, सम्यक्त्व के पर्यव हीन होने लगे। इससे वह मिथ्यात्व को विप्रतिपन्न हो गया—वह गाढ़ मिथ्यात्वी हो गया।
सूत्र ४७
३३. असाधुदर्शन से (असाहुदंसणेण)
साधु का अर्थ है—सुश्रमण। असाधु का अर्थ है—कुदर्शनी (कुतीर्थिक), जैसे—तापस (वानप्रस्थ, सन्यासी), भागवत (विष्णु-पुजारी) आदि। सोमिल के असाधुदर्शन का अथवा साधु दर्शन के अभाव का कारण बना—सुश्रमणों का देशान्तर-गमन। फलत: सोमिल के सम्यक्त्व के पर्यव परिक्षीण होने लगे और मिथ्यात्व के पर्यव बढ़ने लगे। एक समय आया, सोमिल प्रगाढ़ मिथ्यात्वी बन गया। ज्ञातव्य है कि साधुओं के पुन:-पुन: दर्शन एवं उनकी पर्युपासना—ये दो ऐसे निमित्त हैं, जो सम्यक्त्व (सम्यक्-श्रद्धा) को अविचल-सुस्थिर बनाते हैं। वृत्तिकार ने गाथा उद्धृत करते हुए सम्यक्त्व से मिथ्यात्व में आने के कुछ अन्य हेतुओं का भी उल्लेख किया है।
४८. तए णं तस्स सोमिलस्स माहणस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि कुडुंब-जागरियं जागरमाणस्स अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं वाणारसीए नयरीए सोमिले नामं माहणे अच्चंतमाहण-कुलप्पसूए, तए णं मए वयाइं चिण्णाइं, वेदा य अधीया, दारा आहूया, पुत्ता जणिया, इड्ढीओ समाणीताओ, पसुवधा कया, जण्णा जट्ठा, दक्खिणा दिण्णा, अतिही पूजिता, अग्गी हुता, जूवा निक्खित्ता, तं सेयं खलु मम इयाणिं कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वाणारसीए नयरीए बहिया बहवे अंबारामे य माउलिंगारामे य बिल्लारामे य कविट्ठारामे य चिंचारामे य पुप्फारामे य रोवावित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वाणारसीए नयरीए बहिया अंबारामे य जाव पुप्फारामे य रोवावेइ।।
तत: तस्य सोमिलस्य माहनस्य अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं वाराणस्या: नगर्या: सोमिल: नाम माहन: अत्यन्तमाहन-कुलप्रसूत:, तत: मया व्रतानि चीर्णानि, वेदाश्च अधीता:, दारा: आहूता:, पुत्रा: जनिता:, ॠद्धय: समानीता:, पशुवधा: कृता:, यज्ञा: इष्टा:, दक्षिणा दत्ता, अतिथि: पूजित:, अग्नि: हुता, यूपा: निक्षिप्ता:, तत् श्रेय: खलु मम इदानीं कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वाराणस्या: नगर्या: बहि: बहून् आम्रारामान् च मातुलिङ्गारामान् च ‘बिल्लारामान्’ च कपित्थारामान् च चिञ्चारामान् च पुष्पारामान् च रोपयितुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वाराणस्या: नगर्या: बहि: आम्रारामान् च यावत् पुष्पारामान् च रोपयति।
४८. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्बजागरिका से जागरण करते हुए उस सोमिल ब्राह्मण के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं वाराणसी नगरी का सोमिल नाम का ब्राह्मण अत्यन्त (विशुद्ध) ब्राह्मण कुल में उत्पन्न हुआ। तदनन्तर मैंने व्रतों का अनुपालन किया, वेदों का अध्ययन किया, पत्नियां लाया अर्थात् मैंने विवाह किए, पुत्रों को पैदा किया, समृद्धियां संगृहीत कीं अर्थात् अर्थ का अर्जन किया, पशुवध किए, यज्ञ किए, दक्षिणा दी, अतिथि-सत्कार किया, अग्नि में हवन किया, यूप निक्षिप्त किए अर्थात् स्तम्भ स्थापित किए (इस प्रकार मैंने गृहस्थोचित अनेक कार्य किए)। इसलिए अब मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वाराणसी नगरी के बाहर बहुत से आम्र-उद्यान, मातुलिंग-उद्यान, बिल्व-उद्यान, कपित्थ-उद्यान, चिंचा-उद्यान (इमली के उद्यान) और फूलों के उद्यान लगवाऊं—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वाराणसी नगरी के बाहर आम्र-उद्यान यावत् फूलों के उद्यान लगवाए।
४९. तए णं बहवे अंबारामा य जाव पुप्फरामा य अणुपुव्वेणं सारक्खिज्जमाणा संगोविज्जमाणा संवड्ढिज्जमाणा आरामा जाया—किण्हा किण्होभासा जाव रम्मा महामेहनिकुरंबभूया पत्तिया पुप्फिया फलिया हरियगरेरिज्ज-माणसिरीया अईव-अईव उवसोभेमाणा चिट्ठंति।।
तत: बहव: आम्रारामाश्च यावत् पुष्पारामाश्च अनुपूर्वेण संरक्ष्यमाना: संगोप्यमाना: संवर्ध्यमाना: आरामा: जाता:—कृष्णा: कृष्णावभासा: यावत् रम्या: महामेघनिकुरम्बभूता: पत्रिता: पुष्पिता: फलिता: हरितकराराज्य-मानश्रीका: अतीव-अतीव उपशोभमाना: तिष्ठन्ति।
४९. तदनन्तर बहुत सारे आम्र-उद्यान यावत् फूलों के उद्यान क्रमश: संरक्षित, संगोपित और संवर्धित किए जाते हुए उद्यान बन गए। वे कृष्ण, कृष्णप्रभा वाले यावत् महामेघ-पटली के समान सुरम्य, पत्र, पुष्प, फल से युक्त तथा हरित की अतिशय शोभा से अतीव-अतीव शोभायमान हो स्थित हो गए।३४
सूत्र ४८,४९
३४. प्रस्तुत सूत्रद्वयी में सोमिल ब्राह्मण के मानसिक ऊहापोह का चित्रण है। उसने अपने अतीत के कार्यों का अवलोकन किया और आगे अनेक प्रकार के उद्यान आदि लगाने का निर्णय किया। निर्णय को क्रियान्वित भी किया। इन दोनों सूत्रों में इन सबका निरूपण हुआ है।
शब्दविमर्श
● अच्चंतमाहणकुल—सामान्यतया अत्यन्त का अर्थ है बहुत, अत्यधिक, अतिशयित। प्रस्तुत प्रकरण में अत्यन्त का तात्पर्य है—विशुद्ध।
● वयाइं—व्रत का अर्थ है—नियम। वृत्तिकार ने नियम के अंतर्गत शौच, संतोष, तप, स्वाध्याय आदि का उल्लेख किया है।
● दक्खिणा—उपहार, एक प्रकार का पारितोषिक अथवा पारिश्रमिक।
● जूव—यूप, यज्ञ के स्तम्भ—इन स्तम्भों पर बलि दिए जाने वाले पशु भी बांधे जाते थे। अथवा विजय-स्मारक को भी ‘यूप’ कहा जाता था।
● पाउप्पभायाए—उषाकाल। ‘अणुओगदाराइं’ की चूर्णि के अनुसार यह अरुणोदय से लेकर सूर्योदय का पूर्ववर्ती काल है।
● किण्होभासा—कृष्ण आभा वाला।
● रेरिज्जमाण—अतिशय शोभायमान श्री से युक्त।
सोमिलस्स तावसपव्वज्जा-पदं
५०. तए णं तस्स सोमिलस्स माहणस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि कुडुंब-जागरियं जागरमाणस्स अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं वाणारसीए नयरीए सोमिले नामं माहणे अच्चंतमाहणकुलप्पसूए, तए णं मए वयाइं चिण्णाइं, वेदा य अधीया, दारा आहूया, पुत्ता जणिया, इड्ढीओ समाणीताओ, पसुवधा कया, जण्णा जट्ठा, दक्खिणा दिण्णा, अतिही पूजिता, अग्गी हुता, जूवा निक्खित्ता, तए णं मए वाणारसीए नयरीए बहिया बहवे अंबारामा जाव पुप्फारामा य रोवाविया, तं सेयं खलु ममं इयाणिं कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते सुबहुं लोहकडाहकडुच्छुयं तंबियं तावसभंडं घडावेत्ता, विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेत्ता, मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेत्ता, तं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं धूव-पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेण य सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता, तस्सेव मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणस्स पुरओ जेट्ठपुत्तं कुडुंबे ठावेत्ता, तं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं (जेट्ठपुत्तं च?) आपुच्छित्ता, सुबहुं लोहकडाहकडुच्छुयं तंबियं तावसभंडगं गहाय जे इमे गंगाकूला वाणपत्था तावसा भवंति, तं जहा—होत्तिया पोत्तिया कोत्तिया जण्णई सड्ढई थालई हुंबउट्टा दंतुक्खलिया उम्मज्जगा संमज्जगा निमज्जगा संपक्खालगा दक्खिणकूला उत्तरकूला संखधमा कूलधमा मियलुद्धा हत्थितावसा उद्दंडगा दिसापोक्खिणो वक्क-वासिणो बिलवासिणो जलवासिणो रुक्खमूलिया अंबुभक्खिणो वाउभक्खिणो सेवालभक्खिणो मूलाहारा कंदाहारा तयाहारा पत्ताहारा पुप्फाहारा फलाहारा बीयाहारा परिसडिय-कंद-मूल- तय-पत्त-पुप्फ-फलाहारा जलाभिसेयकढिणगायभूया आयावणाहिं पंचग्गितावेहिं इंगालसोल्लियं कंदुसोल्लियं कट्ठसोल्लियं पिव अप्पाणं करेमाणा विहरंति। तत्थ णं जेते दिसापोक्खिया तावसा, तेसिं अंतिए दिसापोक्खिय (तावस?) त्ताए पव्वइत्तए, पव्वइए वि य णं समाणे इमं एयारूवं अभिग्गहं अभिगिण्हिस्सामि—कप्पइ मे जावज्जीवाए छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं दिसाचक्कवालेणं तवोकम्मेणं उड्ढं बाहाओ पगिज्झिय-पगिज्झिय सूराभि-मुहस्स आयावणभूमीए आया-वेमाणस्स विहरित्तएत्तिकट्टु एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते सुबहुं लोहकडाहकडुच्छयं तंबियं तावस-भंडं घडावेत्ता, विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेत्ता, मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेत्ता, तं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं धूव-पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेण य सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता, तस्सेव मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणस्स पुरओ जेट्ठपुत्तं कुडुंबे ठावेत्ता, तं मित्त-नाई-नियग-सयण-संबंधि-परियणं (जेट्ठपुत्तं च?) आपुच्छित्ता, सुबहुं लोहकडाहकडुच्छुयं तंबियं तावसभंडगं गहाय तत्थ णं जेते दिसापोक्खिया तावसा, तेसिं अंतिए दिसापोक्खियतावसत्ताए पव्वइए। पव्वइए वि य णं समाणे इमं एयारूवं अभिग्गहं अभिगिण्हित्ता पढमं छट्ठक्खमणं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।।
सोमिलस्य तापसप्रव्रज्या-पदम्
तत: तस्य सोमिलस्य माहनस्य अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं वाराणस्या: नगर्या: सोमिल: नाम माहन: अत्यन्तमाहनकुलप्रसूत:, तत: मया व्रतानि चीर्णानि, वेदाश्च अधीता:, दारा: आहूता:, पुत्रा: जनिता:, ॠद्धय: समानीता:, पशुवधा: कृता:, यज्ञा: इष्टा:, दक्षिणा दत्ता, अतिथि: पूजित:, अग्नि: हुता, यूपा: निक्षिप्ता:, तत: मया वाराणस्या: नगर्या: बहि: बहव: आम्रारामा: यावत् पुष्पारामाश्च रोपिता:, तत् श्रेय: खलु मम इदानीं कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति सुबहु लोहकटाह‘कडुच्छुयं’ ताम्रिकं तापसभाण्डं घटयित्वा, विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कार्य, मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनम् आमन्त्र्य, तं मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन धूप-पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारेण च सत्कृत्य सम्मान्य, तस्यैव मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनस्य पुरत: ज्येष्ठपुत्रं कुटुम्बे स्थापयित्वा, तं मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं (ज्येष्ठपुत्रं च?) आपृच्छ्य, सुबहु लोहकटाह-‘कडुच्छुयं’ ताम्रिकं तापसभाण्डकं गृहीत्वा ये इमे गंगाकूला: वानप्रस्था: तापसा: भवन्ति, तद्यथा—होत्रिका: पौत्रिका: ‘कोत्तिया’ यज्ञकिन: श्राद्धकिन: स्थालकिन: ‘हुंबउट्टा’ दन्तोलूखलिक: उन्मज्जका: सम्मज्जका: निमज्जका: संप्रक्षालका: दक्षिणकूला: उत्तरकूला: शंखध्मायका: कूलध्मायका: मृगलुब्धा: हस्तितापसा: उद्दण्डका: दिशाप्रोक्षिण: वल्कवासिन: बिलवासिन: जलवासिन: रुक्षमूलिका: अम्बुभक्षिण: वायुभक्षिण: शैवालभक्षिण: मूलाहारा: कन्दाहारा: त्वगाहारा: पत्राहारा: पुष्पाहारा: फलाहारा: बीजाहारा: परिशटित-कन्द-मूूल-त्वक्-पत्र-पुष्प-फलाहारा: जलाभिषेककठिनगात्रभूता: आतापनाभि: पंचाग्नितापै: इंगाल-‘सोल्लियं’ कन्दु‘सोल्लियं’ काष्ठ ‘सोल्लियं’ इव आत्मानं कुर्वन्त: विहरन्ति। तत्र ये एते दिशाप्रोक्षिका: तापसा:, तेषाम् अन्तिके दिशाप्रोक्षिक: (तापस:?) त्वेन प्रव्रजितुं, प्रव्रजित: अपि च सन् इमं एतद्रूपम् अभिग्रहम् अभिग्रहीष्यामि—कल्पते मे यावज्जीवं षष्ठषष्ठेन अनिक्षिप्तेन दिशाचक्रवालेन तप:कर्मणा ऊर्ध्वं बाहू प्रगृह्य-प्रगृह्य सूराभिमुखस्य आतापनाभूम्याम् आतापयत: विहर्तुम् इति कृत्वा एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति सुबहु लोहकटाह‘कडुच्छुयं’ ताम्रिकं तापस-भाण्डं घटयित्वा, विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कार्य, मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं आमन्त्र्य, तं मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन धूप-पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारेण च सत्कृत्य सम्मान्य, तस्यैव मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनस्य पुरत: ज्येष्ठपुत्रं कुटुम्बे स्थापयित्वा, तं मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं (ज्येष्ठपुत्रं च?) आपृच्छ्य, सुबहु लोहकटाह‘कडुच्छुयं’ ताम्रिकं तापसभाण्डकं गृहीत्वा तत्र ये एते दिशाप्रोक्षिका: तापसा: तेषाम् अन्तिके दिशाप्रोक्षिकतापसत्वेन प्रव्रजित:। प्रव्रजित: अपि च सन् इमम् एतद्रूपम् अभिग्रहम् अभिगृह्य प्रथमं षष्ठक्षपणम् उपसम्पद्य विहरति।
सोमिल का तापस-प्रव्रज्या-पद
50. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्बजागरिका से जागरण करते हुए उस सोमिल ब्राह्मण के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं वाराणसी नगरी का सोमिल नाम का ब्राह्मण अत्यन्त (विशुद्ध) ब्राह्मण कुल में उत्पन्न हुआ। तदनन्तर मैंने व्रतों का अनुपालन किया, वेदों का अध्ययन किया, पत्नियां लाया अर्थात् मैंने विवाह किए, पुत्रों को पैदा किया, समृद्धियां संगृहीत कीं अर्थात् अर्थ का अर्जन किया, पशुवध किए, यज्ञ किए, दक्षिणा दी, अतिथि-सत्कार किया, अग्नि में हवन किया, यूप निक्षिप्त किए अर्थात् स्तम्भ स्थापित किए। तदनन्तर मैंने वाराणसी नगरी के बाहर बहुत से आम्र-उद्यान यावत् फूलों के उद्यान लगवाए। इसलिए अब मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर बहुत से लोहे के कडाह (बड़ी कड़ाही) कड़छी (डोई), तापसों के योग्य तांबे के बर्तनों (पात्रों) को बनवाकर, विपुल, अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य तैयार करवाकर, मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों को आमंत्रित कर, उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों को विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से तथा धूप, पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य और अलंकार से सत्कृत कर, सम्मानित कर, उन्हीं मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों के सामने ज्येष्ठपुत्र को कुटुम्ब में स्थापित कर, उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों (तथा ज्येष्ठपुत्र?) की अनुमति लेकर, बहुत से लोहे के कड़ाह (बड़ी कड़ाही), कड़छी (डोई) और तापसों के योग्य तांबे के बर्तन (पात्र) लेकर, जो ये गंगा के तट पर रहने वाले वानप्रस्थ तापस३५ होते हैं, जैसे—होत्रिक, पोत्रिक, कौत्रिक (भूमिशायी), याज्ञिक, श्राद्धकी (वानप्रस्थ तापस विशेष), स्थालकी (वानप्रस्थ विशेष), हुम्बउट्ठ, दन्तोलूखलिक, उन्मज्जक, संमज्जक, निमज्जक, संप्रक्षालक, दक्षिणकूल (गंगा के दक्षिण-तट के वासी) उत्तरकूल (उत्तरतटवासी), शंखध्मा (शंख बजाकर भोजन करने वाले) कूलध्मा (किनारे पर खड़े होकर आवाज करने के बाद भोजन करने वाले), मृगलुब्धक, हस्तितापस, उद्दंडक (हाथ में दंड को ऊंचा रखकर चलने वाले), दिशाप्रोक्षी (जल के छींटे देकर दिशाओं की पूजा करने वाले), वल्कवासी, बिलवासी (जमीन खोदकर उसमें रहने वाले), जलवासी, वृक्षमूलिक, जलभक्षी, वायुभक्षी, शैवालभक्षी (काई खाने वाले), मूलाहारी (जड़ का आहार करने वाले), कंदाहारी, त्वचाहारी, पत्राहारी, पुष्पाहारी, फलाहारी, बीजाहारी, परिशाटित (सड़े हुए) कंद, मूल, त्वचा, पत्र, पुष्प और फल का आहार करने वाले, जलाभिषेक से शरीर को कठिन (कड़ा) बनाने वाले तथा जो आतापना और पंचाग्नि-ताप से स्वयं को (अपने शरीर को) अंगारपक्व, कंदुपक्व और काष्ठपक्व के समान करते हुए विहरण करते हैं, उनमें जो ये दिशाप्रोक्षिक तापस हैं, उनके पास दिशाप्रोक्षिक (तापस) के रूप में प्रव्रजित होऊं। प्रव्रजित होने के बाद मैं यह इस प्रकार का अभिग्रह अभिगृहीत करूंगा—मैं जीवन भर निरन्तर (अविच्छिन्न रूप में) बेले बेले की तपस्या के द्वारा दिशाचक्रवाल३६ तप:कर्म की साधना के साथ आतापनभूमि में दोनों भुजाएं ऊपर उठाकर-उठाकर सूर्य के सम्मुख आतापना लेता हुआ विहरण करूं, ऐसा कर (सोचकर) उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर बहुत से लोहे के कडाह (बड़ी कड़ाही), कड़छी (डोई) और तापसों के योग्य तांबे के बर्तनों (पात्रों) को बनवाकर, विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य तैयार करवाकर, मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों को आमंत्रित, उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों को विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से तथा धूप, पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य और अलंकार से सत्कृत कर, सम्मानित कर, उन्हीं मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों के सामने ज्येष्ठ पुत्र को कुटुम्ब में स्थापित कर, उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों (तथा ज्येष्ठ पुत्र?) की अनुमति लेकर, बहुत से लोहे के कडाह (बड़ी कड़ाही), कड़छी (डोई) और तापसों के योग्य तांबे के बर्तनों (पात्रों) को लेकर वहां जो ये दिशाप्रोक्षिक तापस थे, उनके पास वह दिशाप्रोक्षिक तापस के रूप में प्रव्रजित हुआ, प्रव्रजित होने के बाद यह इस प्रकार का अभिग्रह अभिगृहीत कर, प्रथम षष्ठक्षपण (बेले का तप) स्वीकार कर विहरण करने लगा।
सूत्र ५०
३५. वानप्रस्थ तापस (वाणपत्था तावसा)
तापस का शाब्दिक अर्थ है—तपस्वी अथवा संन्यासी आदि। प्राचीन समय में तापसों की पहचान श्रमण-सम्प्रदाय की एक शाखा के रूप में की जाती थी। प्राचीन साहित्य में पांच प्रकार के श्रमणों का उल्लेख मिलता है, उनमें एक तापस भी है। वहां तापस का अर्थ जटाधारी वनवासी मुनि किया गया है।
तापस वनों में आश्रम बनाकर रहते थे। कंद, मूल, छाल, पत्र, पुष्प और बीजों का सेवन करना, यज्ञ करना, पंचाग्नि तप तपना और अपने-अपने धर्म-ग्रन्थों का अध्ययन करना आदि उनके मुख्य कार्य थे।
प्रस्तुत सूत्र में तापस के विशेषण के रूप में ‘वानप्रस्थ’ पद प्रयुक्त है। वनों में अवस्थित संन्यासी वानप्रस्थ कहलाते थे। चार आश्रमों में तीसरा आश्रम है—वानप्रस्थ आश्रम।
वानप्रस्थ तापसों का संबंध तृतीय आश्रम से रहा है।
प्रस्तुत सूत्र में वानप्रस्थ तापसों के अनेक प्रकारों का उल्लेख है। वे इस प्रकार हैं—
१. होत्तिय—अग्निहोत्रिक, अग्निहोत्र यज्ञ करने वाले।
२. पोत्तिय—कापासिक वस्त्र पहनने वाले।
३. कोत्तिय—भूमि पर सोने वाले।
४. याज्ञकी—यज्ञ करने वाले।
५. श्राद्धकी—श्रद्धाशील।
६. स्थालकी—सारे भण्डोपकरण साथ लेकर चलने वाले।
७. हुंबउट्ठ—कुण्डी (कमण्डल) लेकर चलने वाले (हुंडिक श्रमण)
८. दंतुक्खलिय—फलभोजी।
९. उन्मज्जक—उन्मज्जन मात्र से स्नान करने वाले।
१०. संम्मज्जक—अनेक बार उन्मज्जन पूर्वक स्नान करने वाले।
११. निमज्जक—स्नान हेतु जल में निमग्न होकर कुछ क्षण जल में ही डूबे रहने वाले।
१२. संप्रक्षालक—शरीर पर मृतिका से घर्षण कर स्नान करने वाले।
१३. दक्षिणकूलक—गंगा के दक्षिण तट पर रहने वाले।
१४. उत्तरकुलक—गंगा के उत्तरतट पर रहने वाले।
१५. शंखध्मायक—शंख बजाकर भोजन करने वाले। ज्ञातव्य है कि वे भोजन से पूर्व शंख बजाते ताकि भोजन करते समय अन्य कोई न आ सके।
१६. कूलध्मायक—किनारे पर खड़े होकर, शब्द करके भोजन करने वाले।
१७. मृगलुब्धक—हरिणों का शिकार कर भोजन करने वाले।
१८. हस्तितापस—हाथी को मारकर उसके मांस से लम्बे समय तक जीवनयापन करने वाले। सूयगडो (२/६) की टीका के अभिमत से हस्तितापस बौद्ध भिक्षु थे।
१९. उद्दंडक—हाथ में दंड को ऊंचा रखकर चलने वाले।
२०. दिशाप्रोक्षी—जल के छींटे देकर उन दिशाओं में विद्यमान कंद, मूल, त्वचा, पत्र, पुष्प आदि ग्रहण करने वाले।
२१. वल्कवासी—वल्कल-छाल के वस्त्र पहनने वाले।
२२. बिलवासी—जमीन में बिल खोदकर, उसमें रहने वाले।
२३. जलवासी—जल में निमग्न रहने वाले।
२४. वृक्षमूलिक—वृक्षों के नीचे रहने वाले।
२५. अम्बुभक्षी—जल का आहार करने वाले।
२६. वायुभक्षी—वायु का आहार करने वाले।
२७. शैवालभक्षी—केवल शैवाल को खाकर जीवनयापन करने वाले।
२८. मूलाहारी—मूल (जड़) का आहार करने वाले।
उपर्युक्त तापसों के अतिरिक्त भी अनेक ऐसे तापस थे, जो कंद, त्वचा, पत्र, पुष्प, फल, बीज और हरित का सेवन करके जीवन यापन करते। कुछ ऐेसे तापस थे, जो परिशटित (सड़े हुए) कंद, मूल, त्वचा आदि का सेवन करते। कुछ आतापना और पंचाग्नि तप से अपने आपको तप्त करते।
३६. दिशाचक्रवाल (तप:कर्म) से (दिशाचक्कवालेणं)
यहां ‘दिशाचक्रवाल’ तप:कर्म का विशेषण है। यह तप:कर्म चारों दिशाओं से सम्बन्धित है। प्रस्तुत आगम के सूत्र संख्या ५१-५४ में इस तप:कर्म की साधनाविधि का विस्तार से निरूपण है। वृत्तिकार ने इसका संबंध पारणे के साथ जोड़ा है। पारणे में उस दिशा में मौजूद कंद, मूल, फल, पुष्प आदि का ग्रहण एवं भोग किया जाता है। इसलिए यह दिशाचक्रवाल तप:कर्म कहलाता है।
शब्दविमर्श
● पंचग्गितावेहिं— चारों ओर चार अग्नियां जलाकर तथा ऊपर सूरज के ताप का सेवन करते हुए ग्रीष्म ॠतु में किया जाने वाला तप पंचाग्नितप कहलाता है।
● इंगालसोल्लियं— अंगारों से पकाया हुआ।
● कंदुसोल्लियं— कंदु का अर्थ है—पकाने का बर्तन विशेष अथवा हांडा। ‘सोल्लियं’ देशी शब्द है, इसका अर्थ है—पकाया हुआ।
● कट्ठसोल्लियं— काष्ठ (लकड़ी) से पकाया हुआ।
● कडुच्छुयं— यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—कडछी, चम्मच।
● उवक्खडावेत्ता— तैयार करवाकर, पकवाकर।
● नाइ— ज्ञाति, समानजातीय माता, पिता आदि।
● नियग— आत्मीय-पुत्र, पुत्री आदि।
● सयण— पितृव्य आदि।
● संबंधि— श्वसुर, श्वसुरपुत्र आदि।
● परियणं— दास-दासी, अनुचर आदि।
● सक्कारेत्ता— वस्त्र आदि उपहृत करके सत्कार करना।
● सम्माणेत्ता— गुणोत्कीर्तन करना।
सोमिलस्स साधना-पदं
५१. तए णं सोमिले माहणरिसी पढमछट्ठक्खमणपारणगंसि आयावणभूमीओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता वागलवत्थनियत्थे जेणेव सए उडए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता किढिण-संकाइयं गेण्हइ, गेण्हित्ता पुरत्थिमं दिसिं पोक्खेइ, पुरत्थिमाए दिसाए सोमे महाराया पत्थाणे पत्थियं अभिरक्खउ सोमिलमाहणरिसिं-अभिरक्खउ सोमिलमाहणरिसिं, जाणि य तत्थ कंदाणि य मूलाणि य तयाणि य पत्ताणि य पुप्फाणि य फलाणि य बीयाणि य हरियाणि य ताणि अणुजाण-उत्तिकट्टु पुरत्थिमं दिसं पसरइ, पसरित्ता जाणि य तत्थ कंदाणि य जाव हरियाणि य ताइं गेण्हइ, गेण्हित्ता किढिण-संकाइयं भरेइ, भरेत्ता दब्भे य कुसे य पत्तामोडं च समिहाकट्ठाणि य गेण्हइ, गेण्हित्ता जेणेव सए उडए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता किढिण-संकाइयगं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ, वड्ढेत्ता उवलेवणसंमज्जणं करेइ, करेत्ता दब्भकलसहत्थगए जेणेव गंगा महाणई तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता गंगं महाणइं ओगाहइ, ओगाहित्ता जलमज्जणं करेइ, करेत्ता जलाभिसेयं करेइ, करेत्ता जलकिड्डं करेइ, करेत्ता आयंते चोक्खे परमसुइभूए देवपिउ-कयकज्जे दब्भकलसहत्थगए गंगाओ महाणईओ पच्चुत्तरइ, पच्चुत्तरित्ता जेणेव सए उडए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता दब्भे य कुसे य वालुयाए य वेदिं रएइ, रएत्ता सरयं करेइ, करेत्ता अरणिं करेइ, करेत्ता सरएणं अरणिं महेइ, महेत्ता अग्गिं पाडेइ, पाडेत्ता अग्गिं संधुक्केइ, संधुक्केत्ता समिहाकट्ठाणि पक्खिवइ, पक्खिवित्ता अग्गिं उज्जालेइ, उज्जालेत्ता अग्गिस्स दाहिणे पासे सत्तंगाइं समादहे, (तं जहा—
सकथं वक्कलं ठाणं,
सेज्जभंडं कमंडलुं।
दंडदारुं तहप्पाणं,
अहे ताइं समादहे।।1।।)
महुणा य घएण य तंदुलेहि य अग्गिं हुणइ, ‘चरुं साहेइ, साहेत्ता बलिं वइस्सदेवं करेइ, करेत्ता अतिहिपूयं करेइ, करेत्ता तओ पच्छा अप्पणा आहारं आहारेइ।।
सोमिलस्य साधना-पदम्
तत: सोमिल: माहनर्षि: प्रथमषष्ठ-क्षपणपारणके आतापनभूम्या: प्रत्यवरोहति, प्रत्यवरुह्य वल्कलवस्त्र‘नियत्थ’ यत्रैव स्वक: उटज: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य किढिण‘संकाइयं’ गृह्णाति, गृहीत्वा पौरस्त्यां दिशं प्रोक्षति, पौस्त्याया: दिश: सोम: महाराज: प्रस्थाने प्रस्थितम् अभिरक्षतु सोमिलमाहनर्षिम्-अभिरक्षतु सोमिल-माहनर्षिं, यानि च तत्र कन्दाश्च मूलानि च त्वचश्च पत्राणि च पुष्पाणि च फलानि च बीजानि च हरितानि च तानि अनुजानातु इति कृत्वा पौरस्त्यां दिशं प्रसरति, प्रसृत्य यानि च तत्र कन्दाश्च यावत् हरितानि च तानि गृह्णाति, गृहीत्वा किढिण‘सकाइयं’ भरति, भृत्वा दर्भं च कुशं च आमोटपत्रं च समिध्काष्ठानि च गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव स्वक: उटज: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य किढिण‘संकाइयगं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति, वर्धयित्वा उपलेपन-संमार्जनं करोति, कृत्वा दर्भकलशहस्तगत: यत्रैव गंगा महानदी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य गंगां महानदीम् अवगाहते, अवगाह्य जलमज्जनं करोति, कृत्वा जलाभिषेकं करोति, कृत्वा जलक्रीडां करोति, कृत्वा आचान्त: चोक्ष: परमशुचिभूत: देवपितृकृतकार्य: दर्भकलशहस्तगत: गंगाया: महानद्या: प्रत्युत्तरति, प्रत्त्युत्तीर्य यत्रैव स्वक: उटज: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य दर्भे च कुशे च वालुकायां च वेदिं रचयति, रचयित्वा शरकं करोति, कृत्वा अरणिं करोति, कृत्वा शरकेण अरणिं मथ्नाति, मथित्वा अग्निं पातयति, पातयित्वा अग्निं संधुक्षति, संधुक्ष्य समिध्काष्ठानि प्रक्षिपति, प्रक्षिप्य अग्निम् उज्ज्वलयति, उज्ज्वाल्य अग्ने: दक्षिणे पार्श्वे सप्ताङ्गानि समादधात्, (तद्यथा—
सकथा वल्कलं स्थानं
शय्याभाण्डं कमण्डलु:।
दण्डदारू तथात्मानं,
अध: तानि समादधात्।।1।।
मधुना च घृतेन च तन्दुलैश्च अग्निं जुहोति, चरुं साधयति, साधयित्वा बलिं वैश्वदेवं करोति, कृत्वा अतिथिपूजां करोति, कृत्वा तत: पश्चात् आत्मना आहारम् आहरति।
सोमिल का साधना-पद
५१. तदनन्तर उस ब्राह्मण-ॠषि सोमिल ने प्रथम षष्ठक्षपण (बेले की तपस्या) के पारणे में आतापनभूमि से प्रत्यवरोहण किया, प्रत्यवरोहण कर वल्कल के वस्त्र पहने और वह जहां अपना उटज (पर्णशाला) था वहीं आया, आकर बांस से बने पात्रों की कावड़ को ग्रहण किया, ग्रहण कर पूर्व दिशा में जल के छींटे देकर उसे अभिमंत्रित किया। (अभिमंत्रित कर कहा—) पूर्व दिशा में महाराज (लोकपाल) सोम३७ प्रस्थान (साधनामार्ग) में प्रस्थित ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें-ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें। वहां (पूर्व-दिशा में) जो कंद, मूल, त्वचा, पत्र, पुष्प, फल, बीज और हरित हैं, उनकी (उनको ग्रहण करने की) अनुज्ञा दें, ऐसा कहकर वह पूर्व दिशा में आगे गया, जाकर उसने वहां जो कंद यावत् हरित थे, उनको ग्रहण किया, ग्रहण कर बांस से बने पात्रों की कावड़ को भरा, भरकर दर्भ, कुश, पत्रचूर्ण और समिधाकाष्ठ ग्रहण किए, ग्रहण कर वह जहां अपना उटज (पर्णशाला) था वहीं आया, आकर उसने बांस से बने हुए पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया, प्रमार्जन कर उपलेपन और सम्मार्जन किया, सम्मार्जन कर वह हाथ में दर्भकलश लेकर जहां महानदी गंगा थी वहीं आया, आकर उसने महानदी गंगा में अवगाहन किया, अवगाहन कर जल में मज्जन किया अर्थात् देहशुद्धि की, देहशुद्धि कर जलाभिषेक किया, जलाभिषेक कर जल में क्रीड़ा की, क्रीड़ा कर जलस्पर्श से अर्थात् आचमन आदि से पवित्र और परमशूचिभूत हो देवों और पितरों के लिए करणीय कार्य किया—उन्हें जलांजलि अर्पित की। हाथ में दर्भकलश लेकर महानदी गंगा से प्रत्यवतरण किया, प्रत्यवतरण कर जहां अपना उटज (पर्णशाला) था वहीं आया, आकर उसने दर्भ, कुश और बालुका पर वेदी की रचना की, रचना कर सरक (शरकण्डा, काष्ठविशेष) तैयार किया, तैयार कर अरणि तैयार की, अरणि तैयार कर सरक (शरकंडों) से अरणि का घर्षण किया, घर्षण कर अग्नि को उत्पन्न किया, उत्पन्न कर अग्नि को सुलगाया, सुलगाकर उसमें समिधाकाष्ठ डाला, डालकर अग्नि को प्रदीप्त किया, प्रदीप्त कर अग्नि के दक्षिणपार्श्व में सात अंगों को स्थापित किया, जैसे—
1. अस्थि 2. वल्कल 3. ज्योति-स्थान 4. शय्या-भाण्ड 5. कमंडलु 6. दण्डदारू (लकड़ी का दण्ड) और 6. अपना शरीर।
उसने मधु, घृत और चावलों से अग्नि में हवन किया। चरु—बलियोग्य द्रव्य को पकाया, पकाकर वैश्वानर देव की पूजा की, पूजा कर अतिथि-सत्कार किया, अतिथि-सत्कार कर उसके पश्चात् उसने स्वयं आहार ग्रहण किया।
सूत्र ५१-५४
३७. लोकपाल सोम (सोमे महाराजा)
‘महाराजा’ का एक अर्थ है—लोकपाल। देवों के इन्द्र, सामानिक, त्रायस्त्रिंश आदि दस निकाय हैं। उनमें लोकपाल का छट्ठा स्थान है। लोकपाल का स्थान आरक्षक (सीमा के रक्षक) तथा अर्थचर (चोरों से जनता की रक्षा करने वालों) के सदृश माना गया है। चारों दिशाओं के चार लोकपाल हैं। पूर्व दिशा के लोकपाल का नाम सोम है। दक्षिण दिशा के लोकपाल का नाम यम, पश्चिम दिशा के लोकपाल का नाम वरुण और उत्तर-दिशा के लोकपाल का नाम वैश्रमण है।
यहां ज्ञातव्य है कि लोकपाल की व्यवस्था भवनवासी और वैमानिक इन द्विविध देवों में ही होती है। व्यन्तर और ज्योतिष्क इन दोनों में लोकपाल और त्रायस्त्रिंश—ये दोनों ही नहीं होते। भवनवासी और वैमानिक देवलोकों में प्रत्येक इन्द्र के चार-चार लोकपाल होते हैं। उदाहरण के लिए वैमानिक देवों में प्रथम सौधर्म देवलोक के इन्द्र के लोकपाल सोम का विमान कहां है? उसका नाम क्या है? उसकी आज्ञा व निर्देश में कार्य करने वाले देव कौन-कौन से हैं तथा ऐसे कौन से कार्य हैं, जो लोकपाल की जानकारी एवं दृष्टि पूर्वक होते हैं, इत्यादि अनेक तथ्यों की जानकारी हेतु द्रष्टव्य—भगवई ३/२४८-२५३।
शब्दविमर्श
● उडए—‘उटज’, उट का अर्थ है—घास, पत्ता। उससे निर्मित कुटिया को उटज अथवा पर्णशाला कहते हैं।
● किढिण ‘संकाइयं’—‘किढिण’ का अर्थ है—संन्यासियों का पात्र विशेष अथवा बांस से निर्मित पात्र विशेष। ‘संकाइय’ उन पात्रों के भार वहन का यंत्रविशेष है। यह देशी शब्द है।
● पोक्खेइ—जल छिड़कना, जल के छींटे देकर अभिमंत्रित करना।
● पत्थाणे पत्थियं—प्रस्थान का अर्थ है परलोक की साधना का मार्ग। प्रस्थित का अर्थ है—प्रवृत्त। अत: प्रस्थान में प्रस्थित का अर्थ है—साधना-गमन हेतु प्रवृत्त।
● कंद—गूदेदार तथा बिना रेशे की जड़, जैसे—शकरकन्द, गाजर आदि। अथवा गांठदार जड़ को भी कन्द कहा जाता है, जैसे—लहसुन आदि।
● दब्भ—एक प्रकार की पवित्र घास। यह मूल सहित होती है।
● कुस—मूल रहित दर्भ।
● पत्तामोड़—तोड़े हुए पत्र।
● वेदि—देवता का अर्चनास्थान अथवा यज्ञभूमि।
● वड्ढेइ—प्रमार्जन करना।
● आयंत—जिसने आचमन किया हो।
● चोक्खे—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—पवित्र।
● सरक—काष्ठ विशेष। अग्नि उत्पन्न करने के लिए अरणि का काष्ठ जिससे घिसा जाए।
● अरणि—एक वृक्ष विशेष। इस वृक्ष की लकड़ी को घिसने पर अग्नि जल्दी पैदा होती है।
● सकथ—तापसों का एक उपकरण।
● कमंडलु—सन्यासी का उपकरण, तुंबी आदि से बना जलपात्र।
● चरुं साहेति—बलिद्रव्य को रांधना। ‘चरु’ भाजन विशेष का वाचक है। यहां आधार और आधेय में अभेदोपचार करके उस भाजन (चरु) में पकाए जाने वाले द्रव्य को भी ‘चरु’ कहा गया है। इसलिए यहां चरु ‘बलिद्रव्य’ का वाचक है।
● वइस्सदेव—वैश्वानर देव, अग्निदेव।
● जमे महाराया—दक्षिण दिशा के लोकपाल ‘यम’।
● वरुणे महाराया—पश्चिम दिशा के लोकपाल ‘वरुण’।
● वेसमणे महाराया—उत्तर दिशा के लोकपाल ‘वैश्रमण’।
५२. तए णं से सोमिले माहणरिसी दोच्चं छट्ठक्खमणं उवसंपज्जित्ताणं विहरइ॥
तत: स: सोमिल: माहनर्षि: द्वितीयं षष्ठक्षपणम् उपसम्पद्य विहरति।
५२. तदनन्तर वह ब्राह्मण-ॠषि सोमिल दूसरे षष्ठक्षपण (बेले की तपस्या) को स्वीकार कर विहरण करने लगा।
५३. तए णं से सोमिले माहणरिसी दोच्चछट्ठक्खमणपारणगंसि आया-वणभूमीओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता वागलवत्थनियत्थे जेणेव सए उडए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता किढिण-संकाइयं गेण्हइ, गेण्हित्ता दाहिणं दिसिं पोक्खेइ, दाहिणाए दिसााए जमे महाराया पत्थाणे पत्थियं अभिरक्खउ सोमिलमाहणरिसिं-अभिरक्खउ सोमिलमाहणरिसिं, जाणि य तत्थ कंदाणि य मूलाणि य तयाणि य पत्ताणि य पुप्फाणि य फलाणि य बीयाणि य हरियाणि य ताणि अणुजाण-उत्तिकट्टु दाहिणं दिसिं पसरइ जाव तओ पच्छा अप्पणा आहारं आहारेइ॥
तत: स: सोमिल: माहनर्षि: द्वितीय-षष्ठक्षपणपारणके आतापनभूम्या: प्रत्यवरोहति, प्रत्यवरुह्य वल्कलवस्त्र-‘नियत्थ’ यत्रैव स्वक: उटज: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य किढिण‘-संकाइयं’ गृह्णाति, गृहीत्वा दक्षिणां दिशं प्रोक्षति, दक्षिणाया: दिश: यम: महाराज: प्रस्थाने प्रस्थितम् अभिरक्षतु सोमिलमाहनर्षिम्-अभिरक्षतु सोमिल-माहनर्षिं, यानि च तत्र कन्दाश्च मूलानि च त्वचश्च पत्राणि च पुष्पाणि च फलानि च बीजानि च हरितानि च तानि अनुजानातु इति कृत्वा दक्षिणां दिशं प्रसरति यावत् तत: पश्चात् आत्मना आहारम् आहरति।
५३. तदनन्तर उस ब्राह्मण-ॠषि सोमिल ने दूसरे षष्ठक्षपण (बेले की तपस्या) के पारणे में आतापनभूमि से प्रत्यवरोहण किया, प्रत्यवरोहण कर वल्कल के वस्त्र पहने और वह जहां अपना उटज (पर्णशाला) था वहीं आया, आकर उसने बांस से बने पात्रों की कावड़ को ग्रहण किया, ग्रहण कर दक्षिण दिशा में जल के छींटे देकर उसे अभिमंत्रित किया, (अभिमंत्रित कर कहा—) दक्षिण दिशा के महाराज (लोकपाल) यम प्रस्थान (साधनामार्ग) में प्रस्थित ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें-ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें। वहां (दक्षिण दिशा में) जो कंद, मूल, त्वचा, पत्र, पुष्प, फल, बीज और हरित हैं, उनकी (उनको ग्रहण करने की) अनुज्ञा दें, ऐसा कहकर वह दक्षिण दिशा में आगे गया यावत् उसके पश्चात् उसने स्वयं आहार ग्रहण किया।
५४. एवं तच्चछट्ठक्खमणपारणगंसि पच्चत्थिमेणं वरुणे महाराया पत्थाणे पत्थियं अभिरक्खउ सोमिलमाहणरिसिं जाव तओ पच्छा अप्पणा आहारं आहारेइ।
एवं चउत्थछट्ठक्खमणपारणगंसि उत्तरेणं वेसमणे महाराया पत्थाणे पत्थियं अभिरक्खउ सोमिल-माहणरिसिं जाव तओ पच्छा अप्पणा आहारं आहारेइ।।
एवं तृतीयषष्ठक्षपणपारणके पाश्चात्येन वरुण: महाराज: प्रस्थाने प्रस्थितम् अभिरक्षतु सोमिलमाहनर्षिं यावत् तत: पश्चात् आहारम् आहरति।
एवं चतुर्थषष्ठक्षपणपारणके उत्तरेण वैश्रमण: महाराज: प्रस्थाने प्रस्थितम् अभिरक्षतु सोमिलमाहनर्षिं यावत् तत: पश्चात् आत्मना आहारम् आहरति।
५४. इसी प्रकार उसने तीसरे षष्ठक्षपण (बेले की तपस्या) के पारणे में (पूर्वोक्त विधि का पालन कर कहा—) पश्चिम दिशा के महाराज (लोकपाल) वरुण प्रस्थान (साधनामार्ग) में प्रस्थित ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें यावत् उसके पश्चात् उसने स्वयं आहार ग्रहण किया।
इसी प्रकार उसने चौथे षष्ठक्षपण (बेले की तपस्या) के पारणे में (पूर्वोक्त विधि का पालन कर कहा—) उत्तर दिशा के महाराज (लोकपाल) वैश्रमण प्रस्थान (साधनामार्ग) में प्रस्थित ब्राह्मण-ॠषि सोमिल की अभिरक्षा करें यावत् उसके पश्चात् उसने स्वयं आहार ग्रहण किया।
५५. तए णं तस्स सोमिल-माहणरिसिस्स अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि अणिच्चजागरियं जागरमाणस्स अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं वाणारसीए नयरीए सोमिले नामं माहणरिसी अच्चंतमाहण-कुलप्पसूए, तए णं मए वयाइं चिण्णाइं जाव जूवा निक्खित्ता, तए णं मए वाणारसीए नयरीए बहिया बहवे अंबारामा य माउलिंगारामा य बिल्लारामा य कविट्ठारामा य चिंचारामा य पुप्फारामा य रोवाविया, तए णं मए सुबहुं लोहकडाहकडुच्छुयं तंबियं तावसभंडं घडावेत्ता, विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेत्ता जाव जेट्ठपुत्तं कुडुंबे ठवेत्ता जाव जेट्ठपुत्तं आपुच्छित्ता, सुबहुं लोहकडाह-कडुच्छुयं तंबियं तावसभंडं गहाय तत्थ णं जेते दिसापोक्खिया तावसा तेसिं दिसापोक्खियताव-सत्ताए पव्वइए, पव्वइए वि य णं समाणे छट्ठंछट्ठेणं जाव विहरिए, तं सेयं खलु ममं इयाणिं कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते बहवे तावसे दिट्ठाभट्ठे य पुव्वसंगइए य परियायसंगइए य आपुच्छित्ता आसमसंसियाणि य बहूइं सत्त-सयाइं अणुमाणइत्ता वागलवत्थ-नियत्थस्स किढिण-संकाइय-गहितग्गिहोत्त-सभंडोवगरणस्स कट्ठमुद्दाए मुहं बंधित्ता उत्तरदिसाए उत्तराभिमुहस्स महप्पत्थाणं पत्थाइत्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते बहवे तावसे य दिट्ठाभट्ठे य पुव्वसंगइए य परियायसंगइए य आपुच्छित्ता आसमसंसियाणि य बहूइं सत्त-सयाइं अणुमाणइत्ता वागलवत्थ-नियत्थे किढिण-संकाइय-गहितग्गिहोत्त-सभंडोवगरणे कट्ठ-मुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता अयमेयारूवं अभिग्गहं अभिगिण्हइ—जत्थेव णं अहं जलंसि वा थलंसि वा दुग्गंसि वा निन्नंसि वा पव्वयंसि वा विसमंसि वा गड्डाए वा दरीए वा पक्खलेज्ज वा पवडेज्ज वा, नो खलु मे कप्पइ पच्चुट्ठित्तएत्तिकट्टु अयमेयारूवं अभिग्गहं अभिगिण्हइ, उत्तराए दिसाए उत्तराभिमुहे महप्पत्थाणं पत्थिए।।
तत: तस्य सोमिलमाहनर्षे: अन्यदा कदाचित् पूर्वरात्रापरात्रकालसमये अनित्यजागरिकां जाग्रत: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं वाराणस्या: नगर्या: सोमिल: नाम माहनर्षि: अत्यन्तमाहनकुलप्रसूत:, तत: मया व्रतानि चीर्णानि यावत् यूपा: निक्षिप्ता:, तत: मया वाराणस्या: नगर्या: बहि: बहव: आम्रारामाश्च मातुलिङ्गारामाश्च ‘बिल्लारामा:’ च कपित्थारामाश्च चिञ्चारामाश्च पुष्पा-रामाश्च रोपिता:, तत: मया सुबहु लोहकटाह‘कडुच्छुयं ताम्रिकं तापस-भाण्डं घटयित्वा, विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कार्य यावत् ज्येष्ठपुत्रं कुटुम्बे स्थापयित्वा यावत् ज्येष्ठपुत्रम् आपृच्छ्य, सुबहु लोहक-टाह‘कडुच्छुयं’ ताम्रिकं तापसभाण्डं गृहीत्वा तत्र ये एते दिशाप्रोक्षिका: तापसा: तेषां दिशाप्रोक्षिकतापसत्वेन प्रव्रजित:, प्रव्रजित: अपि च सन् षष्ठषष्ठेन यावत् विहृत:, तत् श्रेय: खलु मम इदानीं कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति बहून् तापसान् दृष्टाभाषितान् च पूर्वसांगतिकान् च पर्यायसांगतिकान् च आपृच्छ्य आश्रमसंश्रितानि च बहूनि सत्त्वशतानि अनुमान्य वल्कलवस्त्र‘नियत्थस्स’ किढिण‘संकाइय’-गृहीताग्निहोतृ—सभाण्डोपकरणस्य काष्ठमुद्रया मुखं बद्ध्वा उत्तरदिशि उत्तराभिमुखस्य महाप्रस्थानं प्रस्थातुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति बहून् तापसान् च दृष्टाभाषितान् च पूर्वसांगतिकान् च पर्यायसांगतिकान् च आपृच्छ्य आश्रमसंश्रितानि च बहूनि सत्त्वशतानि अनुमान्य वल्कलवस्त्र ‘नियत्थ’ किढिण-‘संकाइय’-गृहीताग्निहोतृ-सभाण्डोपकरण: काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा इमम् एतद्रूपम् अभिग्रहम् अभिगृह्णाति—यत्रैव अहं जले वा स्थले वा दुर्गे वा निम्ने वा पर्वते वा विषमे वा गर्तायां वा दर्यां वा प्रस्खलेत् वा प्रपतेत् वा, नो खलु मे कल्पते प्रत्युत्थातुम् इति कृत्वा इमम् एतदरूपम् अभिग्रहम् अभिगृह्णाति, उत्तरस्यां दिशि उत्तराभिमुख: महाप्रस्थानं प्रस्थित:।
५५. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में अनित्यजागरिका से जागरणा करते हुए उस ब्राह्मण-ॠषि सोमिल के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं वाराणसी नगरी का सोमिल नाम का ब्राह्मण-ॠषि अत्यन्त (विशुद्ध) ब्राह्मण कुल में उत्पन्न हुआ। तदनन्तर मैंने व्रतों का अनुपालन किया यावत् यूप निक्षिप्त किए अर्थात् स्तम्भ स्थापित किए। तत्पश्चात् मैंने वाराणसी नगरी के बाहर बहुत से आम्र-उद्यान, मातुलिंग-उद्यान, बिल्व-उद्यान, कपित्थ-उद्यान, चिंचा-उद्यान (ईमली के उद्यान) और फूलों के उद्यान लगवाए। तत्पश्चात् मैंने बहुत से लौहकडाह (बड़ी कडाही), कडछी (डोई) तथा तापसों के योग्य तांबे के बर्तन बनवाकर, विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य को तैयार करवाकर यावत् ज्येष्ठपुत्र को कुटुम्ब में स्थापित कर यावत् ज्येष्ठपुत्र की अनुमति लेकर, बहुत से लौहकडाह (बड़ी कडाही), कड़छी (डोई) और तापसों के योग्य तांबे के बर्तन लेकर वहां जो वे दिशाप्रोक्षिक तापस थे, उनके पास मैं दिशाप्रोक्षिक तापस के रूप में प्रव्रजित हुआ, प्रव्रजित होकर बेले-बेले की तपस्या के द्वारा यावत् विहरण करने लगा। अत: अब मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर बहुत से दृष्ट और आभाषित अर्थात् जिनको मैंने देखा और जिनके साथ संभाषण किया, उन पूर्वसांगतिक और पर्यायसांगतिक तापसों से अनुमति लेकर, आश्रम में रहने वाले अनेक शतजनों को समझाकर, वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को लेकर, ब्राह्मणों के भाण्डसहित उपकरणों को ग्रहण कर, काष्ठमुद्रा से मुख को बांधकर उत्तराभिमुख हो उत्तरदिशा में महाप्रस्थान हेतु प्रस्थित होऊं—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर बहुत से दृष्ट और आभाषित३८ अर्थात् जिनको देखा और जिनके साथ संभाषण किया, उन पूर्वसांगतिक और पर्याय-सांगतिक तापसों से अनुमति लेकर, आश्रम में रहने वाले अनेक शतजनों को समझाकर, वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को लेकर, ब्राह्मणों के भाण्डसहित उपकरणों को ग्रहण कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा३९, बांधकर यह इस प्रकार का अभिग्रह ग्रहण किया—मैं जहां भी जल में अथवा स्थल में, दुर्ग में अथवा निम्न प्रदेश में, पर्वत पर अथवा विषम भूमि पर, गर्त में अथवा गुफा में प्रस्खलित हो जाऊं अथवा प्रपतित हो जाऊं (गिर जाऊं) तो मुझे उठना नहीं कल्पता अर्थात् मैं वहां से उठूंगा नहीं—ऐसा कहकर उसने यह इस प्रकार अभिग्रह ग्रहण किया और उत्तराभिमुख हो उत्तर दिशा में महाप्रस्थान हेतु प्रस्थित हो गया।
सू्त्र ५५,५६
३८. दृष्ट और आभाषित (दिट्ठाभट्ठे)
दृष्ट का अर्थ है—अवलोकित अर्थात् जिसने साक्षात् देखा है। आभट्ठ का अर्थ है—जिनके साथ संभाषण, वार्तालाप किया है। ‘आभट्ठ’ देशी शब्द है।
३९. काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा (कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ)
वृत्तिकार ने इसके दो अर्थ किए हैं—
१. जिस प्रकार काष्ठ-पुत्तलक (काठ का पुतला) बोलता नहीं है, वैसे ही काष्ठमुद्रा से मुख को बांधने का अर्थ है—पूर्णतया मौन का अवलम्बन लेकर स्थित हो जाना।
२. काष्ठखंड के दोनों पार्श्वों में दो छिद्र करके उनमें दवरक (डोरी या धागा) डालकर बनाए जाने वाले मुखबंधन को काष्ठ मुद्रा कहते हैं। इस प्रकार की काष्ठमुद्रा से मुख को बांधना-आच्छादित करना।
शब्दविमर्श
● अणिच्चजागरियं— ‘सारे संयोग अनित्य हैं’—इस अनित्यता का अनुचिन्तन करना।
● पुव्वसंगइए— पूर्वसांगतिक—गृहस्थ जीवन के परिचित, मित्र आदि।
● परियायसंगइए— पर्याय का अर्थ है—प्रव्रज्यापर्याय। पर्यायसांगतिक का अर्थ है—प्रव्रजित जीवन का मित्र।
● वागलवत्थ— वल्कल (छाल) के वस्त्र।
● नियत्थ— यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—पहनना।
● महप्पत्थाणं— महाप्रस्थान, महाप्रयाण। यह मरणकाल-भावी होता है।
● पक्खलेज्ज— प्रस्खलित होना, लड़खड़ाना।
● पवडेज्ज— गिरना, पूरी तरह गिर जाना।
● पच्चावरण्हकालसमयंसि— प्रत्यपराह्नकाल के समय। वृत्तिकार ने इसका अर्थ दिन का चतुर्थ प्रहर किया है।
● असोगवरपायवस्स— प्रवर अशोकवृक्ष। जानकारी हेतु द्रष्टव्य सूत्र 1 का टिप्पण।
● अभिग्गह— प्रतिज्ञा, नियम।
५६. तए णं से सोमिले माहणरिसी पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव असोगवरपायवे तेणेव उवागए, असोगवरपायवस्स अहे किढिण-संकाइयं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ, वड्ढेत्ता उवलेवण-संमज्जणं करेइ, करेत्ता दब्भकलसहत्थगए जेणेव गंगा महाणई तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता गंगं महाणइं ओगाहइ, ओगाहित्ता जलमज्जणं करेइ, करेत्ता जलाभिसेयं करेइ, करेत्ता जलकिड्डं करेइ, करेत्ता आयंते चोक्खे परमसुइभूए देवपिउकयकज्जे दब्भकलस-हत्थगए गंगाओ महाणईओ पच्चुत्तरइ, पच्चुत्तरित्ता जेणेव असोगवरपायवे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता दब्भेहि य कुसेहि य वालुयाए य वेदिं रएइ, रएत्ता सरगं करेइ, करेत्ता जाव बलिं वइस्सदेवं करेइ, करेत्ता कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: माहनर्षि: प्रत्यापराह्णकालसमये यत्रैव अशोकवर-पादप: तत्रैव उपागत:, अशोकवर-पादपस्य अध: किढिण‘संकाइयं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति, वर्धयित्वा उपलेपन-संमार्जनं करोति, कृत्वा दर्भकलशहस्तगत: यत्रैव गंगा महानदी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य गंगां महानदीम् अवगाहते, अवगाह्य जलमज्जनं करोति, कृत्वा जलाभिषेकं करोति, कृत्वा जलक्रीडां करोति, कृत्वा आचान्त: चोक्ष: परमशुचिभूत: देवपितृकृतकार्य: दर्भकलशहस्तगत: गंगाया: महानद्या: प्रत्युत्तरति, प्रत्युत्तीर्य यत्रैव अशोकवरपादप: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य दर्भै: च कुशै: च वालुकया च वेदिं रचयति, रचयित्वा शरकं करोति, कृत्वा यावत् बलिं वैश्वदेवं करोति, कृत्वा काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
५६. तदनन्तर वह ब्राह्मण-ॠषि सोमिल प्रत्यापराह्नकाल के समय (चतुर्थ प्रहर में) जहां प्रवर अशोकवृक्ष था वहीं आया, उसने प्रवर अशोकवृक्ष के नीचे बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया, प्रमार्जन कर उपलेपन और सम्मार्जन किया, सम्मार्जन कर वह हाथ में दर्भ-कलश लेकर जहां महानदी गंगा थी वहीं आया, आकर उसने महानदी गंगा में अवगाहन किया, अवगाहन कर जल में मज्जन किया अर्थात् देहशुद्धि की। मज्जन कर जलाभिषेक किया, जलाभिषेक कर जल में क्रीड़ा की, क्रीड़ा कर जलस्पर्श से अर्थात् आचमन आदि से पवित्र और परमशूचीभूत हो देवों और पितरों के लिए करणीय कार्य किया—उन्हें जलांजलि अर्पित की, हाथ में दर्भ-कलश लेकर महानदी गंगा से प्रत्यवतरण किया, प्रत्यवतरण कर वह जहां प्रवर अशोकवृक्ष था वहीं आया, आकर उसने दर्भ, कुश और बालुका पर वेदी की रचना की, रचना कर सरक (शरकण्डा-काष्ठविशेष) तैयार किया, तैयार कर यावत् वैश्वानर देव की पूजा की, पूजा कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह मौन हो स्थित हो गया।
५७. तए णं तस्स सोमिलमाहण-रिसिस्स पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि एगे देवे अंतियं पाउब्भूए।।
तत: तस्य सोमिलमाहनर्षे: पूर्वरात्रापरात्रकालसमये एक: देव: अन्तिकं प्रादुर्भूत:।
५७. तदनन्तर मध्यरात्रि के समय उस ब्राह्मण-ॠषि सोमिल के पास एक देव प्रकट हुआ।
५८. तए णं से देवे सोमिलं माहणं एवं वयासी—हंभो सोमिलमाहणा! पव्वइया! दुप्पव्वइयं ते।।
तत: स: देव: सोमिलं माहनम् एवम् अवादीत्—‘हंभो!’ सोमिलमाहन! प्रव्रजित! दुष्प्रव्रजितं ते।
५८. तदनन्तर उस देव ने सोमिल ब्राह्मण को इस प्रकार कहा—हे सोमिल ब्राह्मण! प्रव्रजित! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है।
५९. तए णं से सोमिले तस्स देवस्स एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढायमाणे अपरिजाणमाणे तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: तस्य देवस्य एतमर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाण: अपरिजानन् तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
५९. उस सोमिल ब्राह्मण ने उस देव के इस अर्थ को न आदर दिया और न उसकी ओर ध्यान दिया। वह उसे आदर न देता हुआ, उसकी ओर ध्यान न देता हुआ मौन हो स्थित हो गया।
६०. तए णं से देवे सोमिलं माहणं दोच्चंपि तच्चंपि एवं वयासी—हंभो सोमिलमाहणा! पव्वइया! दुप्पव्वइयं ते।।
तत: स: देव: सोमिलं माहनं द्विरपि त्रिरपि एवम् अवादीत्—‘हंभो’! सोमिलमाहन! प्रव्रजित! दुष्प्रव्रजितं ते।
६०. तदनन्तर उस देव ने सोमिल ब्राह्मण को दूसरी बार भी, तीसरी बार भी इस प्रकार कहा—हे सोमिल ब्राह्मण! प्रव्रजित! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है।
६१. तए णं से सोमिले तस्स देवस्स दोच्चंपि तच्चंपि एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढायमाणे अपरिजाणमाणे तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: तस्य देवस्य द्विरपि त्रिरपि एतमर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाण: अपरिजानन् तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
६१. तदनन्तर उस सोमिल ब्राह्मण ने दूसरी बार भी, तीसरी बार भी उस देव के इस अर्थ को न आदर दिया, और न उसकी ओर ध्यान दिया। वह उसे आदर न देता हुआ, उसकी ओर ध्यान न देता हुआ मौन हो स्थित हो गया।
६२. तए णं से देवे सोमिलेणं माहणरिसिणा अणाढाइज्जमाणे जामेव दिसिं पाउब्भूए तामेव दिसिं पडिगए।।
तत: स: देव: सोमिलेन माहनर्षिणा अनाद्रियमाण: यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूत: तामेव दिशं प्रतिगत:।
६२. तदनन्तर ब्राह्मण-ॠषि सोमिल के द्वारा आदर न दिए जाने पर वह देव जिस दिशा से आया, उसी दिशा में लौट गया।
६३. तए णं से सोमिले कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वागलवत्थनियत्थे किढिण-संकाइय-गहियग्गिहोत्त-भंडोवगरणे कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता (उत्तराए दिसाए?) उत्तराभिमुहे संपत्थिए।।
तत: स: सोमिल: कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वल्कलवस्त्र‘नियत्थ’ किढिण-‘संकाइय’-गृहीताग्निहोतृ-भाण्डोपकरण: काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा (उत्तरस्यां दिशि) उत्तराभिमुख: संप्रस्थित:।
६३. तदनन्तर उस सोमिल ने अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को लेकर, ब्राह्मणों के भाण्डसहित उपकरणों को ग्रहण कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह (उत्तर दिशा में?) उत्तराभिमुख हो संप्रस्थित हो गया।
६४. तए णं से सोमिले बिइय-दिवसम्मि पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव सत्तिवण्णे तेणेव उवागए, सत्तिवण्णस्स अहे किढिण-संकाइयं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ जहा असोगवरपायवे जाव अग्गिं हुणइ, चरुं साहेइ, बलिं वइस्सदेवं करेइ, कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: द्वितीयदिवसे प्रत्यापराह्नकालसमये यत्रैव सप्तपर्ण: तत्रैव उपागत:, सप्तपर्णस्य अध: किढिण‘संकाइयं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति यथा अशोकवरपादप: यावत् अग्निं जुहोति, चरुं साधयति, बलिं वैश्वदेवं करोति, काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
६४. तदनन्तर वह सोमिल दूसरे दिन प्रत्यापरान्हकाल के समय (चतुर्थ प्रहर में) जहां सप्तपर्ण था वहीं आया, उसने सप्तपर्ण के नीचे बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया। प्रवर अशोकवृक्ष की भांति यावत् अग्नि में हवन किया। चरु-बलियोग्य द्रव्य को पकाया, वैश्वानर देव की पूजा की, काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा और वह मौन हो स्थित हो गया।
६५. तए णं तस्स सोमिलस्स पुव्वरत्तावरत्तकाले एगे देवे अंतियं पाउब्भूए।।
तत: तस्य सोमिलस्य पूर्वरात्रा-परात्रकाले एक: देव: अन्तिकं प्रादुर्भूत:।
६५. तदनन्तर मध्यरात्रि के समय उस सोमिल के पास एक देव प्रकट हुआ।
६६. तए णं से देवे अंतलिक्ख-पडिवण्णे जहा असोगवरपायवे जाव पडिगए।।
तत: स: देव: अन्तरिक्षप्रतिपन्न: यथा अशोकवरपादप: यावत् प्रतिगत:।
६६. तदनन्तर वह देव आकाश में स्थित हो गया, सोमिल ने प्रवर अशोकवृक्ष के नीचे कावड़ को रखा यावत् वह (देव जिस दिशा से आया उसी दिशा में) लौट गया।
६७. तए णं से सोमिले कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वागल-वत्थनियत्थे किढिण-संकाइयं गेण्हइ, गेण्हित्ता कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता उत्तराए दिसाए उत्तराभिमुहे संपत्थिए।।
तत: स: सोमिल: कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वल्कलवस्त्र‘नियत्थ’ किढिण-‘संकाइयं’ गृह्णाति, गृहीत्वा काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा उत्तरस्यां दिशि उत्तराभिमुख: संप्रस्थित:।
६७. तदनन्तर उस सोमिल ने अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को ग्रहण किया, ग्रहण कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह उत्तराभिमुख हो उत्तरदिशा में संप्रस्थित हो गया।
६८. तए णं से सोमिले तइयदिवसम्मि पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव असोगवरपायवे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता असोगवरपायवस्स अहे किढिण-संकाइयं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ जाव गंगाओ महाणईओ पच्चुत्तरइ, पच्चुत्तरित्ता जेणेव असोगवरपायवे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता वेदिं रएइ, रएत्ता कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: तृतीयदिवसे प्रत्यापराह्नकालसमये यत्रैव अशोक-वरपादप: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य अशोकवरपादपस्य अध: किढिण-‘संकाइयं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति यावत् गंगाया: महानद्या: प्रत्युत्तरति, प्रत्त्युत्तीर्य यत्रैव अशोकवरपादप: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य वेदिं रचयति, रचयित्वा काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा तूष्णीक: संतिष्ठते।
६८. तदनन्तर वह सोमिल तीसरे दिन प्रत्यापरान्हकाल के समय (चतुर्थ प्रहर में), जहां प्रवर अशोकवृक्ष था वहीं आया, वहां आकर उसने प्रवर अशोकवृक्ष के नीचे बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया यावत् महानदी गंगा से प्रत्यवतरण किया, प्रत्यवतरण कर वह, जहां प्रवर अशोकवृक्ष था वहीं आया, आकर उसने वेदी की रचना की, रचना कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह मौन हो स्थित हो गया।
६९. तए णं तस्स सोमिलस्स पुव्वरत्तावरत्तकाले एगे देवे अंतियं पाउब्भूए, तं चेव भणइ जाव पडिगए।।
तत: तस्य सोमिलस्य पूर्वरात्रा-परात्रकाले एक: देव: अन्तिकं प्रादुर्भूत:, तत् चैव भणति यावत् प्रतिगत:।
६९. तदनन्तर मध्यरात्रि के समय उस सोमिल के पास एक देव प्रकट हुआ, वही कहा यावत् लौट गया।
७०. तए णं से सोमिले कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वागलवत्थनियत्थे किढिण-संकाइय-गहियग्गिहोत्तभंडोवगरणे कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता उत्तराए दिसाए उत्तराभिमुहे संपत्थिए।।
तत: स: सोमिल: कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वल्कलवस्त्र‘नियत्थ’ किढिण-‘संकाइय’ गृहीताग्निहोतृभाण्डोपकरण: काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा उत्तरस्यां दिशि उत्तराभिमुख: संप्रस्थित:।
७०. तदनन्तर उस सोमिल ने अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को लेकर, ब्राह्मणों के भाण्डसहित उपकरणों को ग्रहण कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह उत्तराभिमुख हो उत्तरदिशा में संप्रस्थित हो गया।
७१. तए णं से सोमिले चउत्थ-दिवसम्मि पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव वडपायवे तेणेव उवागए, वडपायवस्स अहे किढिण-संकाइयं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ, उवलेवणसंमज्जणं करेइ जाव कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: चतुर्थदिवसे प्रत्यापराह्नकालसमये यत्रैव वटपादप: तत्रैव उपागत:, वटपादपस्य अध: किढिण-‘संकाइयं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति, उपलेपन-संमार्जनं करोति यावत् काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
७१. तदनन्तर वह सोमिल चौथे दिन प्रत्यापराह्नकाल के समय (चतुर्थ प्रहर में), जहां वटपादप (वटवृक्ष) था वहीं आया, वटपादप (वटवृक्ष) के नीचे बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया, उपलेपन और सम्मार्जन किया यावत् काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा और वह मौन हो स्थित हो गया।
७२. तए णं तस्स सोमिलस्स पुव्वरत्तावरत्तकाले एगे देवे अंतियं पाउब्भूए, तं चेव भणइ जाव पडिगए।।
तत: तस्य सोमिलस्य पूर्वरात्रापरात्रकाले एक: देव: अन्तिकं प्रादुर्भूत:, तच्चैव भणति यावत् प्रतिगत:।
७२. तदनन्तर मध्यरात्रि के समय उस सोमिल के पास एक देव प्रकट हुआ, वही कहा यावत् लौट गया।
७३. तए णं से सोमिले कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते वागल-वत्थनियत्थे किढिण-संकाइयं-गहियग्गिहोत्तभंडोवगरणे कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता उत्तराए दिसाए उत्तराभिमुहे संपत्थिए।।
तत: स: सोमिल: कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति वल्कलवस्त्र‘नियत्थ’ किढिण-‘संकाइयं’ गृहीताग्निहोतृभाण्डोपकरण: काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा उत्तरस्यां दिशि उत्तराभिमुख: संप्रस्थित:।
७३. तदनन्तर उस सोमिल ने अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर वल्कल के वस्त्र पहनकर, बांस से बने पात्रों की कावड़ को लेकर, ब्राह्मणों के भाण्डसहित उपकरणों को ग्रहण कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह उत्तराभिमुख हो उत्तरदिशा में संप्रस्थित हो गया।
७४. तए णं से सोमिले पंचम-दिवसम्मि पच्चावरण्हकालसमयंसि जेणेव उंबरपायवे तेणेव उवागच्छइ, उंबरपायवस्स अहे किढिण-संकाइयं ठवेइ, ठवेत्ता वेदिं वड्ढेइ जाव कट्ठमुद्दाए मुहं बंधइ, बंधित्ता तुसिणीए संचिट्ठइ।।
तत: स: सोमिल: पंचमदिवसे प्रत्यापराह्नकालसमये यत्रैव उदुम्बर-पादप: तत्रैव उपागच्छति, उदुम्बरपादपस्य अध: किढिण-‘संकाइयं’ स्थापयति, स्थापयित्वा वेदिं वर्धयति यावत् काष्ठमुद्रया मुखं बध्नाति, बद्ध्वा तूष्णीक: सन्तिष्ठते।
७४. तदनन्तर वह सोमिल पांचवें दिन प्रत्यापरान्हकाल के समय (चतुर्थ प्रहर में), जहां उदुम्बर (गूलर) का वृक्ष था वहीं आया। उदुम्बर के वृक्ष के नीचे बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, स्थापित कर वेदी का प्रमार्जन किया यावत् काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर वह मौन हो स्थित हो गया।
७५. तए णं तस्स सोमिलमाहणस्स पुव्वरत्तावरत्तकाले एगे देवे अंतियं पाउब्भूए।।
तत: तस्य सोमिलमाहनस्य पूर्वरात्रापरात्रकाले एक देव: अन्तिकं प्रादुर्भूत:।
७५. तदनन्तर मध्यरात्रि के समय उस सोमिल ब्राह्मण के पास एक देव प्रकट हुआ।
७६. तए णं से देवे सोमिलं माहणं एवं वयासी—हंभो सोमिला! पव्वइया! दुप्पव्वइयं ते।।
तत: स: देव: सोमिलं माहनम् एवम् अवादीत्—‘हंभो’ सोमिल! प्रव्रजित! दुष्प्रव्रजितं ते।
७६. तदनन्तर उस देव ने सोमिल ब्राह्मण को इस प्रकार कहा—हे सोमिल! प्रव्रजित! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है।
७७. तए णं से सोमिले तस्स देवस्स एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढायमाणे अपरिजाणमाणे तुसिणीए संचिट्ठइ। देवो दोच्चंपि तच्चंपि वदइ—सोमिला! पव्वइया! दुप्पव्वइयं ते।।
तत: स: सोमिल: तस्य देवस्य एतमर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाण: अपरिजानन् तूष्णीक: सन्तिष्ठते। देव: द्विरपि त्रिरपि वदति—सोमिल! प्रव्रजित! दुष्प्रव्रजितं ते।
७७. तदनन्तर उस सोमिल ने उस देव के इस अर्थ को न आदर दिया और न उसकी ओर ध्यान दिया। वह उसे आदर न देता हुआ, उसकी ओर ध्यान न देता हुआ मौन हो स्थित हो गया। देव ने दूसरी बार भी, तीसरी बार भी कहा—सोमिल! प्रव्रजित! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है।
सोमिलस्स देवेण पसिणोत्तर-पदं
७८. तए णं से सोमिले तेणं देवेणं दोच्चंपि तच्चंपि एवं वुत्ते समाणे तं देवं एवं वयासी—कहं णं देवाणुप्पिया! मम दुप्पव्वइयं?
सोमिलस्य देवेन प्रश्नोत्तर-पदम्
तत: स: सोमिल: तेन देवेन द्विरपि त्रिरपि एवम् उक्त: सन् तं देवम् एवम् अवादीत्—कथं देवानुप्रिय! मम दुष्प्रव्रजितम्?
सोमिल का देव से प्रश्नोत्तर-पद
७८. तदनन्तर उस देव के द्वारा दूसरी बार भी, तीसरी बार भी इस प्रकार कहे जाने पर उस सोमिल ने उस देव को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! यह मेरी दुष्प्रव्रज्या कैसे है?
७९. तए णं से देवे सोमिलं माहणं एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! तुमं पासस्स अरहओ पुरिसादाणीयस्स अंतियं पंचाणुव्वइए सत्तसिक्खा-वइए दुवालसविहे सावगधम्मे पडिवण्णे, तए णं तव अण्णया कयाइ असाहुदंसणेण पुव्वरत्ता-वरत्तकालसमयंसि कुडुंबजागरियं जागरमाणस्स जाव पुव्वचिंतियं देवो उच्चारेइ जाव जेणेव असोगवरपायवे तेणेव उवागच्छसि, उवागच्छित्ता किढिण-संकाइयं जाव तुसिणीए संचिट्ठसि। तए णं अहं पुव्वरत्तावरत्तकाले तव अंतियं पाउब्भवामि, हंभो सोमिला! पव्वइया! दुप्पव्वइयं ते। तह च्चेव देवो निरवयवं भणइ जाव पंचमदिवसम्मि पच्चावरण्ह-कालसमयंसि जेणेव उंबरपायवे तेणेव उवागए किढिण-संकाइयं ठवेसि वेदिं वड्ढेसि उवलेवण-संमज्जणं करेसि, करेत्ता कट्ठमुद्दाए मुहं बंधेसि, बंधेत्ता तुसिणीए संचिट्ठसि, तं एवं खलु देवाणुप्पिया! तव दुप्पव्वइयं।।
तत: स: देव: सोमिलं माहनम् एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिय! त्वया पार्श्वस्य अर्हत: पुरुषादानीयस्य अन्तिकं पंचाणुव्रतिक: सप्तशिक्षा-व्रतिक: द्वादशविध: श्रावकधर्म: प्रतिपन्न:, तत: तव अन्यदा कदाचिद् असाधुदर्शनेन पूर्वरात्रापरात्रकालसमये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत: यावत् पूर्वचिन्तितं देव: उच्चरति यावत् यत्रैव अशोकवरपादप: तत्रैव उपागच्छसि, उपागम्य किढिण-‘संकाइयं’ यावत् तूष्णीक: सन्तिष्ठसे। तत: अहं पूर्वरात्रापरात्रकाले तव अन्तिकं प्रादुर्भवामि, ‘हंभो’ सोमिल! प्रव्रजित! दुष्प्रवजितं ते। तथा चैव देव: निरवयवं भणति यावत् पंचमदिवसे प्रत्यापराह्न-कालसमये यत्रैव उदुम्बरपादप: तत्रैव उपागत: किढिण-‘संकाइयं’ स्थापयसि वेदिं वर्धयसि उपलेपन-संमार्जनं करोषि, कृत्वा काष्ठमुद्रया मुखं बध्नासि, बद्ध्वा तूष्णीक: सन्तिष्ठसे, तत् एवं खलु देवानुप्रिय! तव दुष्प्रव्रजि
७९. तदनन्तर उस देव ने सोमिल ब्राह्मण को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुमने पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व के पास पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत वाला बारह प्रकार का श्रावकधर्म स्वीकार किया। उसके बाद किसी समय साधुओं के दर्शन न होने से, मध्यरात्रि के समय कुटुम्बजागरिका से जागरणा करते हुए तुम्हारे (यह इस प्रकार का संकल्प उत्पन्न हुआ....) यावत् देव ने (सोमिल द्वारा) पूर्व में चिन्तित सारी बातें उच्चरित कर दीं यावत् तुम जहां प्रवर अशोकवृक्ष था वहीं आए, आकर तुमने बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया यावत् तुम मौन हो स्थित हो गए। तदनन्तर मैं मध्यरात्रि के समय तुम्हारे पास प्रकट हुआ (और कहा—) हे सोमिल! प्रव्रजित! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है। देव ने सारी बात उसी प्रकार कह दी यावत् पांचवें दिन प्रत्यापरान्हकाल के समय तुम जहां उदुम्बर का वृक्ष था वहीं आए। तुमने बांस से बने पात्रों की कावड़ को स्थापित किया, वेदी का प्रमार्जन किया, उपलेपन और सम्मार्जन किया, सम्मार्जन कर काष्ठमुद्रा से मुख को बांधा, बांधकर तुम मौन हो स्थित हो गए। इसलिए हे देवानुप्रिय! यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है।
८०. तए णं से सोमिले तं देव एवं वयासी—कहं णं देवाणुप्पिया! मम सुपव्वइयं?
तत: स: सोमिल: तं देवम् एवम् अवादीत्—कथं देवानुप्रिय! मम सुप्रव्रजितम्?
८०. तदनन्तर उस सोमिल ने उस देव को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! मेरी सुप्रव्रज्या कैसे हो?
८१. तए णं से देवे सोमिलं एवं वयासी—जइ णं तुमं देवाणुप्पिया! इयाणिं पुव्वपडिवण्णाइं पंच अणुव्वयाइं सयमेव उवसंपज्जित्ता णं विहरसि तो णं तुब्भं इयाणिं सुपव्वइयं भवेज्जा। तए णं से देवे सोमिलं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जामेव दिसिं पाउब्भूए तामेव दिसिं पडिगए।।
तत: स: देव: सोमिलम् एवम् अवादीत्—यदि त्वं देवानुप्रिय! इदानीं पूर्वप्रतिपन्नानि पञ्च अणुव्रतानि स्वयमेव उपसंपद्य विहरसि तदा तव इदानीं सुप्रव्रजितं भवेत्। तत: स: देव: सोमिलं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूत: तामेव दिशं प्रतिगत:।
८१. तदनन्तर वह देव सोमिल से इस प्रकार बोला—देवानुप्रिय! यदि तुम अब पूर्व में स्वीकृत पांच अणुव्रतों को स्वयं ही स्वीकार कर विहरण करो तो अभी तुम्हारी सुप्रव्रज्या हो जाएगी। तत्पश्चात् उस देव ने सोमिल को वंदना की, नमस्कार किया, वंदना कर, नमस्कार कर जिस दिशा से आया, उसी दिशा में लौट गया।
सोमिलस्स पुणो सावगधम्मगहण-पदं
८२. तए णं से सोमिले माहणरिसी तेणं देवेणं एवं वुत्ते समाणे पुव्वपडिवण्णाइं पंच अणुव्वयाइं सयमेव उवसंपज्जित्ता णं विहरइ॥
सोमिलस्य पुन: श्रावकधर्मग्रहण-पदम्
तत: स: सोमिल: माहनर्षि: तेन देवेन एवम् उक्त: सन् पूर्वप्रतिपन्नानि पञ्च अणुव्रतानि स्वयमेव उपसम्पद्य विहरति।
सोमिल का पुन: श्रावकधर्म-ग्रहण-पद
८२. तदनन्तर वह ब्राह्मण-ॠषि सोमिल उस देव के द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर पूर्व में स्वीकृत पांच अणुव्रतों को स्वयं ही स्वीकार कर विहरण करने लगा।४०
सूत्र ५७-८२
४०. प्रस्तुत आलापक में सोमिल ब्राह्मण को देवता द्वारा प्रदत्त प्रतिबोध का वर्णन है। सामान्यतया देव नीचे (मनुष्य लोक में) नहीं आना चाहते, लेकिन विशेष प्रयोजन सामने हो तो देवता मनुष्य लोक में आते भी हैं।
आगम साहित्य में तथा प्राचीन व्याख्या साहित्य में देवों के आने और न आने के हेतुओं का उल्लेख है।
प्रस्तुत अध्ययन में सोमिल का कथानक है। देवता सोमिल को प्रतिबोध देने पांच बार आया। ज्ञातव्य है कि सोमिल के द्वारा पुन: श्रावक धर्म की प्रतिपत्ति का मूल कारण देवता द्वारा प्रदत्त प्रतिबोध ही बना।
शब्दविमर्श
● सत्तिवण्णे—‘सतौना’ का वृक्ष।
● वडपायवे—वटवृक्ष, बरगद का पेड़।
● उंबरपायवे—गूलर का पेड़। इसकी छाल शीतल होती है तथा यह पुष्पशून्य होता है। प्राचीन ग्रन्थों में दुर्लभता के संदर्भ में इस वृक्ष की उपमा प्राप्त होती है।
सोमिलस्स सुक्कमहग्गहत्ताए उववत्ति-पदं
८३. तए णं से सोमिले बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्ध-मासखमणेहिं विचित्तेहिं तवोवहाणेहिं अप्पाणं भावेमाणे बहूइं वासाइं समणोवासगपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता अद्धमासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसेइ, झूसेत्ता तीसं भत्ताइं अणसणाए छेदेइ, छेदेत्ता तस्स ठाणस्स अणालोइय-पडिक्कंते विराहियसम्मत्ते काल-मासे कालं किच्चा सुक्कवडिंसए विमाणे उववायसभाए देवसय-णिज्जंसि देवदूसंतरिए अंगुलस्स असंखेज्जइभागमेत्ताए ओगाहणाए सुक्कमहग्गहत्ताए उववण्णे।।
सोमिलस्य शुक्रमहाग्रहत्वेन उपपत्ति-पदम्
तत: स: सोमिल: बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्धमास-क्षपणै: विचित्रै: तपोपधानै: आत्मानं भावयन् बहूनि वर्षाणि श्रमणोपासक-पर्यायं प्राप्नोति, प्राप्य अर्द्धमासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषयति, जोषयित्वा त्रिंशतं भक्तानि अनशनेन छिनत्ति, छित्त्वा तस्य स्थानस्य अनालोचितप्रतिक्रान्त: विराधित-सम्यक्त्व: कालमासे कालं कृत्वा शुक्रावतंसके विमाने उपपातसभाया: देवशयनीये देवदूष्यान्तरित: अङ्गुलस्य असंख्येयभागमात्रया अवगाहनया शुक्रमहाग्रहत्वेन उपपन्न:
सोमिल का शुक्र-महाग्रह के रूप में उपपत्ति-पद
८३. तदनन्तर उस ब्राह्मण-ॠषि सोमिल ने बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादश भक्तों तथा मासिक और पाक्षिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप-उपधानों से अपने आपको भावित करते हुए बहुत वर्षों तक श्रमणोपासक-पर्याय का पालन किया, पालन कर पाक्षिक संलेखना से अपने शरीर को कृश किया, कृश कर अनशन के द्वारा तीस भक्तों का छेदन किया, छेदन कर उस स्थान की आलोचना और प्रतिक्रमण किए बिना विराधितसम्यक्त्व वाला होने से वह कालमास में काल कर शुक्रावतंसक विमान की उपपात सभा में देवदूष्य से आच्छन्न देवशयनीय में अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी अवगाहना से४१ शुक्र महाग्रह के रूप में उपपन्न हुआ।
सूत्र ८३
४१.अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी अवगाहना से (अंगुलस्स असंखेज्जइभागमेत्ताए ओगाहणाए)
उत्पत्ति के समय प्राणी की अवगाहना जघन्य होती है। जघन्य अवगाहना अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी बतायी गयी है। ज्ञातव्य है कि उत्कृष्ट अवगाहना भिन्न-भिन्न प्रकार की हो सकती है, पर जघन्य अवगाहना सबकी एक समान होती है।
प्रस्तुत सूत्र में देवोत्पत्ति के समय की जघन्य अवगाहना का निर्देश है।
८४. तए णं से सुक्के महग्गहे अहुणोववण्णे समाणे पंचविहाए पज्जत्तीए—आहारपज्जत्तीए सरीर-पज्जत्तीए इंदियपज्जत्तीए आण-पाणपज्जत्तीए भासमणपज्जत्तीए पज्जत्तभावं गए।।
तत: स: शुक्र: महाग्रह: अधुनोपपन्न: सन् पंचविधया पर्याप्त्या—आहारपर्याप्त्या शरीरपर्याप्त्या इन्द्रियपर्याप्त्या आनापानपर्याप्त्या भाषामन:पर्याप्त्या पर्याप्तभावं गत:।
८४. तदनन्तर वह शुक्र महाग्रह अधुनोपपन्न (उपपन्न मात्र) होने से पंचविध पर्याप्ति—आहार-पर्याप्ति, शरीर-पर्याप्ति, इन्द्रिय-पर्याप्ति, आनापान-पर्याप्ति और भाषामन:-पर्याप्ति से पर्याप्त भाव को प्राप्त हुआ।
८५. एवं खलु गोयमा! सुक्केणं महग्गहेणं सा दिव्वा देविड्ढी दिव्वा देवजुती दिव्वे देवाणुभावे लद्धे पत्ते अभिसमण्णागए। एगं पलिओवमं ठिई।।
एवं खलु गौतम! शुक्रेण महाग्रहेण सा दिव्या देवर्द्धि: दिव्या देवद्युति: दिव्य: देवानुभाव: लब्ध: प्राप्त: अभिसमन्वागत:। एक: पल्योपम: स्थिति:।
८५. गौतम! इस प्रकार शुक्र महाग्रह को वह दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव४२ लब्ध हुआ, प्राप्त हुआ और अभिसमन्वागत हुआ।४३ उसकी स्थिति एक पल्योपम है।
सूत्र ८५
४२.देवर्द्धि....देवानुभाव (देविड्ढी....देवाणुभावे)
यहां सूत्रकार ने शुक्र महाग्रह के संदर्भ में तीन शब्दों का प्रयोग किया है—
१. देवर्द्धि—देव का वैभव। वृत्तिकार ने परिवार आदि की संपदा को देवर्द्धि कहा है।
२. देवद्युति—शरीर, आभरण आदि की दीप्ति।
३. देवानुभाव—अद्भुत वैक्रिय शरीर आदि की शक्ति की संप्राप्ति।
४३. लब्ध, प्राप्त और अभिसमन्वागत (लद्धे पत्ते अभिसमण्णागए)
लब्ध, प्राप्त और अभिसमन्वागत—ये तीनों पद प्राप्ति अर्थ के सूचक हैं। वृत्तिकार ने इनमें कुछ भिन्नता बताते हुए ‘लब्ध’ से पूर्व जन्म में उपार्जित ॠद्धि का और ‘प्राप्त’ से वर्तमान भव (देवभव) में उपार्जित ॠद्धि का ग्रहण किया है।
अभिसमन्वागत का अर्थ है—भोगने योग्य अवस्था में परिणत होना।
८६. सुक्के णं भंते! महग्गहे ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं कहिं गच्छिहिइ?
गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।
शुक्र: भदन्त! महाग्रह: तत: देवलोकाद् आयु:क्षयेण कुत्र गमिष्यति?
गौतम! महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति ‘बुज्झिहिइ’ मोक्ष्यति परिनिर्वास्यति सर्वदुक्खानाम् अन्तं करिष्यति।
८६. भंते! शुक्र महाग्रह उस देवलोक से आयु:क्षय के अनन्तर कहां जाएगा?
गौतम! वह महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा और सर्वदु:खों का अन्त करेगा।
निक्खेव-पदं
८७. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं पुप्फियाणं तच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। त्ति बेमि।।
निक्षेप-पदम्
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण पुष्पिकानां तृतीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
निक्षेप-पद
८७. जम्बू! इस प्रकार श्रमण भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के तीसरे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
चउत्थं अज्झयणं : चौथा अध्ययन
बहुपुतिया : बहुपुत्रिका
मूल
उक्खेव-पदं
८८. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं तच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, चउत्थस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
उत्क्षेप-पदम्
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां तृतीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, चतुर्थस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त?
हिन्दी अनुवाद
उत्क्षेप-पद
८८. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने पुष्पिकाओं के तीसरे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धि-गति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने पुष्पिकाओं के चौथे अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
८९. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। सामी समोसढे। परिसा निग्गया।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता।
८९. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। गुणशिलक चैत्य था। राजा श्रेणिक था। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
बहुपुत्तिया-पदं
९०. तेणं कालेणं तेणं समएणं बहुपुत्तिया देवी सोहम्मे कप्पे बहुपुत्तिए विमाणे सभाए सुहम्माए बहुपुत्तियंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणियसाहस्सीहिं चउहिं महत्तरियाहिं जहा सूरियाभे जाव भुंजमाणी विहरइ।।
बहुपुत्रिका-पदम्
तस्मिन् काले तस्मिन् समये बहुपुत्रिका देवी सौधर्मे कल्पे बहुपुत्रिके विमाने सभायां सुधर्मायां बहुपुत्रिके सिंहासने चतसृभि: सामानिकसाहस्त्रीभि: चतसृभि: महत्तरिकाभि: यथा सूर्याभ: यावत् भुञ्जाना विहरति।
बहुपुत्रिका-पद
९०. उस काल और उस समय बहुपुत्रिका देवी सौधर्म कल्प के बहुपुत्रिक विमान की सुधर्मा सभा में, बहुपुत्रिक सिंहासन पर चार हजार सामानिक (समान ॠद्धिवाली) देवियों के साथ तथा चार महत्तराओं के साथ सूर्याभ देव की भांति यावत् भोग भोगती हुई विहरण कर रही थी।
९१. इमं च णं केवलकप्पं जंबुद्वीवं दीवं विउलेणं ओहिणा आभोए-माणी-आभोएमाणी पासइ पच्छा समणं भगवं महावीरं जहा सूरियाभो जाव नमंसित्ता सीहासणवरंसि पुरत्थाभिमुहा संनिसण्णा। आभिओगा जहा सूरियाभस्स, सूसरा घंटा, आभिओगं देवं सद्दावेइ, जाणविमाणं जोयणसहस्स-वित्थिण्णं, जाणविमाणवण्णओ जाव उत्तरिल्लेणं निज्जाणमग्गेणं जोयणसाहस्सिएहिं विग्गहेहिं तहा आगया जहा सूरियाभो, धम्मकहा समत्ता।।
इमं च केवलकल्पं जम्बूद्वीपं द्वीपं विपुलेन अवधिना आभोगयन्ती-आभोगयन्ती पश्यति पश्चात् श्रमणं भगवन्तं महावीरं यथा सूर्याभ: यावत् नमस्यित्वा सिंहासनवरे पौरस्त्याभिमुखा संनिषण्णा। आभियोगा: यथा सूर्याभस्य, सुस्वरा घण्टा, आभियोगं देवं शब्दयति, यानविमानं योजनसहस्रविस्तीर्णं, यानविमानवर्णक: यावत् औदीच्येन निर्याणमार्गेण योजनसाहस्रिकै: विग्रहै: तथा आगता यथा सूर्याभ:, धर्मकथा समाप्ता।
९१. उसने विपुल अवधिज्ञान से जानते हुए-जानते हुए इस सम्पूर्ण जंबूद्वीप नामक द्वीप को देखा और बाद में श्रमण भगवान महावीर को देखा। वह सूर्याभ देव की भांति यावत् नमस्कार कर प्रवर सिंहासन पर पूर्वाभिमुख हो बैठ गयी। सूर्याभ देव की भांति आभियोगिक देव आए, उसने सुस्वरा घंटा को बजाने की आज्ञा दी, आभियोगिक देव को बुलाया, हजार योजन विस्तार वाले यान-विमान की विकुर्वणा का आदेश दिया। यान-विमान-वर्णक (यान विमान का वर्णनवाची आलापक सूर्याभ के यान-विमान की भांति ज्ञातव्य है।) यावत् वह उत्तरदिशा वाले निर्याण-मार्ग से निकली, हजार योजन वाले शरीरों से (वैक्रिय शरीर बनाकर) उसी प्रकार आयी जैसे सूर्याभ, धर्मकथा (देशना) समाप्त हुई।
९२. तए णं सा बहुपुत्तिया देवी दाहिणं भुयं पसारेइ—देवकुमाराणं अट्ठसयं, देवकुमारियाण य वामाओ भुयाओ। तयाणंतरं च णं बहवे दारगा य दारियाओ य डिंभए य डिंभियाओ य विउव्वइ, नट्टविहिं जहा सूरियाभो उवदंसित्ता पडिगया।।
तत: सा बहुपुत्रिका देवी दक्षिणां भुजां प्रसरति। देवकुमाराणाम् अष्टशतं, देवकुमारिकाणां च वामाया: भुजाया:। तदनन्तरं च बहून् दारकान् च दारिका: च डिंभकान् च डिंभिका: च विकरोति, नाट्यविधिं यथा सूर्याभ: उपदर्श्य प्रतिगता।
९२. तदनन्तर उस बहुपुत्रिका देवी ने दाहिनी भुजा फैलाई और एक सौ आठ देवकुमारों की तथा बांयी भुजा से एक सौ आठ देवकुमारिकाओं की विकुर्वणा की। उसके बाद बहुत से दारकों और दारिकाओं (कुछ बड़े बालकों और बालिकाओं) की तथा छोटे बालकों और बालिकाओं की विकुर्वणा की। वह सूर्याभ की भांति नाट्यविधि का उपदर्शन कर लौट गयी।४४
सूत्र ९२
४४. देवों में विक्रिया की शक्ति सहज होती है। वैमानिक देवों के अन्तर्गत ग्रैवेयक और अनुत्तर विमानवासी देवों के सिवाय चारों ही निकायों के देव विक्रिया करते हैं। देवता अपने स्थान से अन्यत्र कहीं भी जाते हैं तो सामान्यतया उत्तर विक्रिया करते हैं। वे अपनी विक्रिया शक्ति से बहुत बड़ा अथवा बहुत छोटा रूप बना सकते हैं।
प्रस्तुत सूत्र में बहुपुत्रिका देवी द्वारा अनेक बालक-बालिकाओं की विकुर्वणा किए जाने का उल्लेख है, जो देवों की इसी विक्रिया शक्ति का परिणाम है। रूप निर्माण की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन भगवती भाष्य में प्राप्त होता है।
शब्दविमर्श
● कुमार-कुमारिया—चार-पांच वर्ष की अवस्था के बालक बालिकाएं।
● डिंभक-डिंभिका—शिशु अवस्था के बालक-बालिकाएं।
● उल्लेखनीय है कि ‘णायाधम्मकहाओ’ की वृत्ति में डिम्भक, दारक और कुमार—इन तीनों में अल्प, बहु और बहुतर क्रमश: कालकृत भेद निर्दिष्ट है।
९३. भंते! त्ति भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ। कूडागारसाला दिट्ठंतो।।
भदन्त! इति भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति। कूटागारशाला दृष्टान्त:।
९३. भंते! इस प्रकार भगवान गौतम ने श्रमण भगवान् महावीर को वंदना की, नमस्कार किया। यहां कूटागारशाला का दृष्टान्त ज्ञातव्य है।
९४. बहुपुत्तियाए णं भंते! देवीए सा दिव्वा देविड्ढी पुच्छा जाव अभिसमण्णागया?
बहुपुत्रिकया भदन्त! देव्या सा दिव्या देवर्द्धि: पृच्छा यावत् अभिसमन्वागता?
९४. भगवान गौतम ने पूछा—भंते! बहुपुत्रिका देवी को वह दिव्य देवर्द्धि कैसे प्राप्त हुई? यावत् कैसे अभिसमन्वागत हुई?
सुभद्दाए संताणपिवासा-पदं
९५. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं वाणारसी नामं नयरी, अंबसालवणे चेइए।।
सुभद्राया: सन्तानपिपासा-पदम्
एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये वाराणसी नाम नगरी, आम्रशालवनं चैत्यम्।
सुभद्रा का सन्तानपिपासा-पद
९५. गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय वाराणसी नाम की नगरी थी। आम्रशालवन चैत्य था।
९६. तत्थ णं वाणारसीए नयरीए भद्दे नामं सत्थवाहे होत्था—अड्ढे जाव अपरिभूए।।
तत्र वाराणस्यां नगर्यां भद्र: नाम सार्थवाह: बभूव—आढ्य: यावत् अपरिभूत:।
९६. उस वाराणसी नगरी में भद्र नाम का सार्थवाह था। वह आढ्य (समृद्ध) यावत् अपरिभूत (अपराजेय) था।
९७. तस्स णं भद्दस्स सुभद्दा नामं भारिया—सूमाला वंझा अवियाउरी जाणुकोप्परमाया यावि होत्था।।
तस्य भद्रस्य सुभद्रा नाम भार्या—सुकुमारा वन्ध्या ‘अवियाउरी’ जानुकूर्परमाता चापि बभूव।
९७. उस भद्र सार्थवाह के सुभद्रा नाम की भार्या थी। वह सुकुमार, वन्ध्या, सन्तान का प्रसव न करने वाली४५ तथा जानु और कूर्पर की माता४६ थी।
सूत्र ९७,९८
४५. वन्ध्या, सन्तान का प्रसव न करने वाली (वंझा, अवियाउरी)
वन्ध्या का अर्थ है—बांझ स्त्री। ‘अवियाउरी’ देशी शब्द है। इसका अर्थ है—वह स्त्री जिसके सन्तान पैदा ही नहीं होती। यहां सुभद्रा के लिए ‘वन्ध्या’ और ‘अवियाउरी’—इन दो शब्दों का प्रयोग है। यहां ‘वंझा’ (वन्ध्या) इस बात का द्योतक है कि सुभद्रा संतान के सौभाग्य से रहित थी। जिसके संतान नहीं होती वह स्त्री वन्ध्या होती है तो वह स्त्री भी वन्ध्या कहलाती है, जिसकी संतान उत्पत्ति के बाद मृत्यु को प्राप्त हो जाती है। इसलिए ‘वंझा’ शब्द द्य्वर्थक और अनैकान्तिक हो जाता है। इस द्य्वर्थता और अनैकांतिकता को निराकृत करने के लिए आगमकार ने वंझा’ के बाद ‘अवियाउरी’ शब्द का प्रयोग किया है। सुभद्रा इस तरह की वन्ध्या थी, जिसके सन्तान पैदा ही नहीं होती थी।
यहां प्रश्न हो सकता है कि सूत्रकार ने ‘वंझा’ का प्रयोग क्यों किया? केवल ‘अवियाउरी’ का ही प्रयोग क्यों नहीं किया? इसका समाधान यह है कि नि:सन्तान के लिए ‘वंझा’ शब्द प्रसिद्ध है। अत: आगमकार ने भी प्रचलित होने के कारण ‘वंझा’ शब्द को काम में ले लिया। जैसा कि ऊपर कहा जा चुका है कि ‘वन्ध्या’ के दो अर्थ हैं। उनमें दूसरे अर्थ को निराकृत करने के लिए ‘अवियाउरी’ पद का प्रयोग कर दिया।
४६. जानु और कूर्पर की माता (जाणुकोप्परमाया)
इस वाक्यांश का तात्पर्य है—सन्तान न होने से सुभद्रा के जानु, कूर्पर आदि शरीरावयव ही उसके मातृत्व की अनुभूति के माध्यम बने हुए थे।
शब्दविमर्श
● इमहुरसमुल्लावगा—सम् और उत् उपसर्ग पूर्वक लप् धातु का अर्थ है—बोलना। मधुर समुल्लापक पद मीठी बोली (आलाप) का वाचक है।
● मम्मण—मम्मण का अर्थ है—अव्यक्त अथवा ईषद् व्यक्त।
● अभिसरमाण—सरकना, निकट जाना।
● पण्हयं—यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है—स्तन से नि:सृत दूध की धारा।
● उच्छंगनिवेसिय—गोद में बिठाना।
९८. तए णं तीसे सुभद्दाए सत्थवाहीए अण्णया कयाइं पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि कुडुंबजागरियं जागरमाणीए इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं भद्देणं सत्थवाहेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, नो चेव णं अहं दारगं वा दारियं वा पयामि, तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं मणुए जम्मजीविय-फले, जासिं मण्णे नियगकुच्छि-संभूयगाइं थणदुद्धलुद्धगाइं महुर-समुल्लावगाणि मम्मणपजंपियाणि थणमूला कक्खदेसभागं अभिसरमाणाणि पण्हयं पियंति, पुणो य कोमलकमलोवमेहिं हत्थेहिं गिण्हिऊणं उच्छंग-निवेसियाणि देंति समुल्लावए सुमहुरे पुणो-पुणो मंजुलप्पभणिए, अहं णं अधण्णा अपुण्णा अकय-पुण्णा एत्तो एगमवि न पत्ता, ओहयमणसंकप्पा करयलपल्हत्थ-मुही अट्टज्झाणोवगया ओमंथिय-वयणनयणकमला दीणविवण्ण-वयणा झियाइ।।
तत: तस्या: सुभद्राया: सार्थवाह्या: अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं भद्रेण सार्थवाहेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, नो चैव अहं दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तत् धन्यास्ता: अम्बा: यावत् सुलब्धं तासाम् अम्बानां मनुजजन्मजीवितफलम्, यासां मन्ये निजककुक्षिसम्भूता: स्तनदुग्धलुब्धका: मधुरसमुल्लापका: मन्मनप्रजल्पिता: ‘स्तनमूलात् कक्षदेशभागम्’ अभिसरन्त: ‘पण्हयं’ पिबन्ति’, पुनश्च कोमल-कमलोपमाभ्यां हस्ताभ्यां गृहीत्वा उत्संगनिवेशितान् ददाति समुल्लापकान् सुमधुरान् पुन: पुन: मंजुलप्रभणितान्, अहं अधन्या अपुण्या अकृतपुण्या इत: एकमपि न प्राप्ता, उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता ‘ओमंथिय’ वदननयनकमला दीन-विवर्णवदना ध्यायति।
९८. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्बजागरिका से जागरणा करती हुई उस सुभद्रा सार्थवाही के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं सार्थवाह भद्र के साथ विपुल और भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण कर रही हूं, मैंने एक भी बालक या बालिका को जन्म नहीं दिया है। इसलिए धन्य हैं वे माताएं यावत् उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है, जिनके अपनी कुक्षि से उत्पन्न, स्तन के दूध में लुब्ध, मीठी बोली बोलते, तुतलाते, स्तनमूल से कक्षभाग की ओर सरकते बच्चे स्तन के दूध का पान करते हैं और जो पुन: अपने कमल जैसे कोमल हाथों से उनको ग्रहण कर अपनी गोद में बिठाती हैं। जो पुन: पुन: सुमधुर और मंजुल बोलों वाली लोरियां देती हैं। मैं अधन्या, अपुण्या और अकृतपुण्या हूं। इनमें से एक भी वस्तु मुझे प्राप्त नहीं है। वह उपहतमन:संकल्प वाली हो, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूब गयी। उसके मुख और नयनकमल नीचे की ओर झुक गए। उसका मुख दीन और विवर्ण हो गया अर्थात् पीला पड़ गया और वह चिन्तामग्न हो गयी।४७
सूत्र ९९
४७. समिति और गुप्ति—ये दोनों साधना के महत्त्वपूर्ण प्रयोग हैं। कोई भी प्रवृत्ति सम्यक्, जागरूकता पूर्ण और संयत होती है तो वह साधना बन जाती है। समिति का तात्पर्य यही है। गुप्ति का शाब्दिक अर्थ है—रक्षा। जिस प्रकार खेत की रक्षा के लिए बाड़, नगर की रक्षा के लिए खाई या प्राकार का महत्त्व है, उसी प्रकार श्रामण्य की सुरक्षा के लिए गुप्ति का प्रज्ञापन किया गया है। गुप्ति का एक अन्य अर्थ है—निवर्तन। मन आदि की प्रवृत्ति का निरोध करना भी गुप्ति है। प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने सुव्रत आर्याओं के संदर्भ में पंच समितियों से समित, तीन गुप्तियों से गुप्त, गुप्त इन्द्रियों वाली, गुप्त ब्रह्मचारिणियां आदि विशेषण प्रयुक्त कर उनके साधनामय व्यक्तित्व को उजागर किया है।
शब्दविमर्श
● इरिया—गति अथवा गमन।
● एसणासमिया—निर्दोष भिक्षा को ग्रहण करने वाली।
● गुत्तिंदिया—इन्द्रियों का निग्रह अर्थात् संवरण करने वाली।
● बहुस्सुया—शास्त्रों की जानकार।
सुभद्दागिहे अज्जागमण-पदं
९९. तेणं कालेणं तेणं समएणं सुव्वयाओ णं अज्जाओ इरिया-समियाओ भासासमियाओ एसणा-समियाओ आयाणभंडमत्त-निक्खेवणासमियाओ उच्चार-पासवणखेलसिंघाणजल्लपारिट्ठा-वणियासमियाओ मणगुत्तीओ वयगुत्तीओ कायगुत्तीओ गुत्तिंदियाओ गुत्तबंभचारिणीओ बहुस्सुयाओ बहुपरियाराओ पुव्वाणुपुव्विं चरमाणीओ गामाणुगामं दूइज्जमाणीओ जेणेव वाणारसी नयरी तेणेव उवागयाओ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणीओ विहरंति।।
सुभद्रागृहे आर्या-आगमन-पदम्
तस्मिन् काले तस्मिन् समये सुव्रता: आर्या: ईर्यासमिता: भाषासमिता: एषणासमिता: आदानभाण्डामत्र-निक्षेपणासमिता: उच्चारप्रस्रवणश्लेष्म-सिंघानजल्लपरिष्ठापनिकासमिता: मनो-गुप्तिका: वचोगुप्तिका: कायगुप्तिका: गुप्तेन्द्रिया: गुप्तब्रह्मचारिण्य: बहुश्रुता: बहुपरिवारा: पूर्वानुपूर्व्या चरन्त्य: ग्रामानुग्रामं दूयमाना: यत्रैव वाराणसी नगरी तत्रैव उपागता:, उपागम्य यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन्त्य: विहरन्ति।
सुभद्रा के घर में आर्या-आगमन-पद
९९. उस काल और उस समय सुव्रत (व्रतों का पालन करनेवाली) आर्याएं थीं। वे ईर्या-समिति से समित, भाषासमिति से समित, एषणासमिति से समित, आदान-भाण्ड-अमत्र-निक्षेपणा समिति से समित, उच्चार-प्रस्रवण-श्लेष्म-सिंघान-जल्ल-परिष्ठापनिका समिति से समित, मनगुप्ति से गुप्त, वचनगुप्ति से गुप्त, कायगुप्ति से गुप्त, गुप्तेन्द्रिय, गुप्तब्रह्मचारिणी, बहुश्रुत और बहुपरिवार वाली थीं। वे क्रमानुसार विचरण करती हुई, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करती हुई, जहां वाराणसी नगरी थी वहीं आयीं, आकर प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करती हुई विहार करने लगीं।
१००. तए णं तासिं सुव्वयाणं अज्जाणं एगे संघाडए वाणारसीए नयरीए उच्चनीयमज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे भद्दस्स सत्थवाहस्स गिहं अणुपविट्ठे।।
तत: तासां सुव्रतानाम् आर्याणाम् एक: संघाटक: वाराणस्या: नगर्या: उच्चनीचमध्यमानि कुलानि गृह-समुदानस्य भिक्षाचर्यायै अटन् भद्रस्य सार्थवाहस्य गृहम् अनुप्रविष्ट:।
१००. तदनन्तर उन सुव्रत आर्याओं का एक संघाटक वाराणसी नगरी के उच्च-नीच और मध्यम कुलों के घरों में सामुदानिक भिक्षा४८ के लिए भ्रमण करता हुआ सार्थवाह भद्र के घर में अनुप्रविष्ट हुआ।
सूत्र १००
४८.सामुदानिक भिक्षा (घरसमुदाणस्स)
समुदान का अर्थ है—भिक्षा। नाना घरों से ली जाने वाली भिक्षा को गृहसमुदान अथवा सामुदानिकी भिक्षा कहते हैं।
शब्दविमर्श
● भिक्खारिया—संयम जीवन के निर्वाहार्थ की जाने वाली भिक्षा की प्रवृत्ति।
● संघाडगे—संघाटक, दो साधुओं का समूह।
सुभद्दाए संताणलाभोवायपुच्छा-पदं
१०१. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही ताओ अज्जाओ एज्जमाणीओ पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठा खिप्पामेव आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठपयाइं अणुगच्छइ, अणुगच्छित्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पडिलाभेत्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं अज्जाओ! भद्देणं सत्थवाहेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, नो चेव णं अहं दारगं वा दारियं वा पयामि, तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं मणुए जम्मजीवियफले, अहं णं अधण्णा अपुण्णा अकयपुण्णा एत्तो एगमवि न पत्ता, तं तुब्भे णं अज्जाओ! बहुणायाओ बहुपढियाओ बहूणि गामागर-णयर-णिगम-रायहाणि-खेड-कब्बड-दोणमुह-मडंब-पट्टणासम-संबाह-सण्णिवेसाइं आहिंडह, बहूणं राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभिईणं गिहाइं अणुपविसह, अत्थि से केइ कहिंचि विज्जापओए वा मंतप्पओए वा वमणं वा विरेयणं वा वत्थिकम्मे वा ओसहे वा भेसज्जे वा उवलद्धे, जेणं अहं दारगं वा दारियं वा पयाएज्जा?
सुभद्रया सन्तानलाभोपायपृच्छा-पदम्
तत: सा सुभद्रा सार्थवाही ता: आर्या: आयन्ती: पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टतुष्टा: क्षिप्रमेव आसनात् अभ्युत्तिष्ठति, अभ्युत्थाय सप्ताष्टपदानि अनुगच्छति, अनुगम्य वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन प्रतिलाभ्य एवम् अवादीत्—एवं खलु अहम् आर्या:! भद्रेण सार्थवाहेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, नो चैव अहं दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तत् धन्यास्ता: अम्बा: यावत् सुलब्धं तासाम् अम्बानां मनुजजन्मजीवित-फलम्, अहम् अधन्या अपुण्या अकृतपुण्या इत: एकमपि न प्राप्ता, तत् यूयम् आर्या:! बहुज्ञाता: बहुपठिता: बहूनि ग्रामाकर-नगर-निगम-राजधानि-खेट-कर्बट-द्रोणमुख-मडम्ब-पत्तनाश्रम-संबाध-सन्निवेशानि आहिंडथ, बहूनां राजा-ईश्वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतीनां गृहाणि अनुप्रविशथ, अस्ति स: कश्चित् कुत्रचित् विद्याप्रयोग: वा मन्त्रप्रयोग: वा वमनं वा विरेचनं वा वस्तिकर्म वा औषधं वा भेषजं वा उपलब्धं, येन अहं दारकं वा दारिकां वा प्रजाये?
सुभद्रा के द्वारा सन्तान-लाभ का उपाय पृच्छा-पद
१०१. तदनन्तर उस सार्थवाही सुभद्रा ने उन आर्याओं को आते हुए देखा, देखकर हृष्ट-तुष्ट हो वह शीघ्र ही आसन से उठी, उठकर सात-आठ कदम सामने गयी, सामने जाकर वंदना की, नमस्कार किया, वन्दना कर, नमस्कार कर विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से उन्हें प्रतिलाभित कर इस प्रकार बोली—आर्याओ! इस प्रकार मैं सार्थवाह भद्र के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण कर रही हूं। मैंने एक भी बालक या बालिका को जन्म नहीं दिया है। इसलिए धन्य हैं वे माताएं यावत् उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है। मैं अधन्या, अपुण्या और अकृतपुण्या हूं, इनमें से एक भी मुझे प्राप्त नहीं है। इसलिए आर्याओ! आप बहुत जानकार हो, बहुत पढ़ी-लिखी हो, अनेक ग्राम, आकर, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, द्रोणमुख, मडम्ब, पत्तन, आश्रम, संबाध और सन्निवेशों४९ में घूमती हो। बहुत से राजा, ईश्वर, तलवर, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि के घरों में प्रवेश करती हो तो क्या कहीं कोई विद्याप्रयोग, मंत्रप्रयोग५०, वमन, विरेचन, वस्तिकर्म, औषध और भैषज उपलब्ध हुआ है? जिससे मैं बालक या बालिका को जन्म दे सकूं।
सूत्र १०१
४९. ग्राम, आकर, ..... सन्निवेश (गामागर....सण्णिवेसाइं)
प्रस्तुत सूत्र में ग्राम से लेकर सन्निवेश पर्यन्त वसति के तेरह प्रकारों का उल्लेख है। इनका अर्थ इस प्रकार है—
१. ग्राम—जहां कर लगे, वह ग्राम कहलाता है। अथवा जो बुद्धि आदि गुणों को ग्रसित करे तथा जहां १८ प्रकार का कर लगे।
२. आकर—सोना, लोहा आदि की खान। अथवा खान आदि का समीपवर्ती गांव।
३. नगर—जहां कर नहीं लगता। अथवा जहां चारों वर्णों, अनेक जातियों एवं शिल्पों से संबद्ध लोग रहते हों तथा जहां सभी देवताओं से संबद्ध स्थान हों, वह नगर कहलाता है। प्राचीन समय में ग्राम सामान्य कस्बे को और नगर बड़े कस्बे (वसति) को कहा जाता था।
४. निगम—व्यापारिक बस्ती। अथवा जहां से अनेक प्रकार के भाण्ड निर्यात किए जाते थे।
५. राजधानी—जहां राजा रहता हो। अथवा जहां राजा का अभिषेक किया गया हो।
६. खेट—वह गांव, जिसके चारों ओर धूलि का परकोटा हो।
७. कर्बट—कर्बट का अर्थ है—कुनगर अथवा बहुत छोटा सन्निवेश। तात्पर्य की भाषा में इसे पिछड़ा हुआ नगर भी कहा जा सकता है।
८. द्रोणमुख—वह व्यापारिक क्षेत्र, जहां जल और स्थल दोनों मार्गों से प्रवेश और निर्गमन किया जा सके।१० कौटिलीय अर्थशास्त्र में ४०० गांवों की राजधानी को द्रोणमुख कहा गया है।
९. मडम्ब—इसके चार अर्थ मिलते हैं— ● जिसके एक योजन तक कोई गांव न हो। ● जिसके ढाई योजन तक कोई गांव न हो। ● जिसके चारों ओर अर्द्ध योजन तक कोई गांव न हो। ● जो चारों ओर से निर्जन अर्थात् जनाश्रय-शून्य हो।
१०. पत्तन-पत्तन के दो प्रकार हैं—
● जलपत्तन—जहां जल मार्ग से माल आता हो।
● स्थलपत्तन—जहां स्थल मार्ग से माल आता हो।
११. आश्रम—तापसों का निवास स्थान। अथवा तीर्थस्थान को भी आश्रम कहा जाता है।
१२. संबाध—वह पर्वतीय दुर्ग, जहां धान्य को सुरक्षा हेतु वहन कर ले जाया जाए, वह संबाध कहलाता है।
१३. सन्निवेश—सार्थ (यात्रा में समागत लोगों का वर्ग) आदि के ठहरने का स्थान।
५०. विद्या-प्रयोग और मंत्र-प्रयोग (विज्जापओए वा मंतपओए वा)
शक्ति-जागरण के दो महत्त्वपूर्ण आयाम हैं—विद्या और मंत्र। साधनाविधि, अनुष्ठानभेद और आकृतिविन्यास की दृष्टि से दोनों में कुछ भेद है।
विद्या—विद्या वह कहलाती है, जिसकी अधिष्ठात्री देवी होती है तथा जो साधना-सापेक्ष होती है, जैसे—प्रज्ञप्ति आदि।
मंत्र—जो पुरुष-देवता द्वारा अधिष्ठित होता है तथा जिसके लिए साधना अपेक्षित नहीं होती, वह मंत्र कहलाता है, जैसे—हरिणैगमेषी आदि।मंत्र के प्रारंभ में ‘ॐ’ तथा अन्त में ‘स्वाहा’ होता है, जो ह्रीं आदि वर्ण विन्यासात्मक होता है।
शब्दविमर्श
● वमण—वमन कराने वाली दवा।
● विरेयण—जुलाब आदि रेचक (दस्तावर) दवा।
● वत्थिकम्म—मलशोधन हेतु गुदा-मार्ग में बत्ती आदि का प्रक्षेप करके की जाने वाली चिकित्सा।
● ओसह—वह दवा, जिसकी निष्पत्ति एक द्रव्य से होती है।
● भेसज्ज—वह दवा, जिसकी निष्पत्ति अनेक द्रव्यों के मिश्रण से होती है।
अज्जाए धम्मकहा-पदं
१०२. तए णं ताओ अज्जाओ सुभद्दं सत्थवाहिं एवं वयासी—अम्हे णं देवाणुप्पिए! समणीओ निग्गंथीओ इरियासमियाओ जाव गुत्तबंभ-चारिणीओ, नो खलु कप्पइ अम्हं एयमट्ठं कण्णेहिं वि निसामेत्तए, किमंग पुण उवदंसित्तए वा समायरित्तए वा? अम्हे णं देवाणुप्पिए! पुणं तव विचित्तं केवलिपण्णत्तं धम्मं परिकहेमो।।
आर्यया धर्मकथा-पदम्
तत: ता: आर्या: सुभद्रां सार्थवाहीम् एवम् अवादिषु:—वयं देवानुप्रिये! श्रमण्य: निर्ग्रन्थ्य: ईर्यासमिता: यावत् गुप्तब्रह्मचारिण्य:, नो खलु कल्पते अस्माकम् एतमर्थं कर्णैरपि निशमितुं, किमङ्ग पुन: उपदर्शयितुं वा समाचरितुं वा? वयं देवानुप्रिये! पुन: तुभ्यं विचित्रं केवलिप्रज्ञप्तं धर्मं परिकथयाम:।
आर्याओं के द्वारा धर्मकथा-पद
१०२. तदनन्तर उन आर्याओं ने सार्थवाही सुभद्रा को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! हम श्रमणियां, निर्ग्रन्थियां, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारिणियां हैं। हमें इस प्रकार का अर्थ कानों से सुनना भी नहीं कल्पता, फिर उपदर्शन और आचरण का तो कहना ही क्या? देवानुप्रिये! हम तो तुझे विचित्र केवलिप्रज्ञप्त धर्म५१ का उपदेश देती हैं।
सूत्र १०२
५१. केवलिप्रज्ञप्त धर्म (केवलिपण्णत्तं धम्मं)
केवली सर्वज्ञाता एवं सर्वद्रष्टा होते हैं। वे तत्त्व का प्रज्ञापन करते हैं। वृत्तिकार ने एक गाथा उद्धृत करते हुए केवलिप्रज्ञप्त धर्म के अन्तर्गत जीवदया, सत्यवचन, परधन का वर्जन, शीलधर्म, क्षान्ति, पंच इन्द्रियों के निग्रह आदि का उल्लेख किया है तथा इनको धर्म का मूल माना है।
सुभद्दाए धम्मपडिवत्ति-पदं
१०३. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही तासिं अज्जाणं अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठा ताओ अज्जाओ तिक्खुतो वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—सद्दहामि णं अज्जाओ! निग्गंथं पावयणं, पत्तियामि णं अज्जाओ! निग्गंथं
पावयणं, रोएमि णं अज्जाओ! निग्गंथं पावयणं, एवमेयं तहमेयं अवितहमेयं जाव से जहेयं तुब्भे वयह। इच्छामि णं अहं तुब्भं अंतिए सावगधम्मं पडिवज्जित्तए।
अहासुहं देवाणुप्पिए! मां पडिबंधं करेहि।।
सुभद्रया धर्मप्रतिपत्ति-पदम्
तत: सा सुभद्रा सार्थवाही तासाम् आर्याणाम् अन्तिके धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्टा ता: आर्या: त्रि: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—श्रद्दधामि आर्या:! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं, प्रत्येमि आर्या:! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं, रोचे आर्या:। नैर्ग्रन्थं प्रवचनं, एवमेतत्
तथैतत् अवितथमेतद् यावत् तद् यथेदं यूयं वदथ। इच्छामि अहं युष्माकम् अन्तिके श्रावकधर्मं प्रत्तिपत्तुम्।
यथासुखं देवानुप्रिये! मा प्रतिबन्धं कुरु।
सुभद्रा का धर्म-प्रतिपत्ति-पद
१०३. तदनन्तर उन आर्याओं के पास धर्म को सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट हो उस सार्थवाही सुभद्रा ने उन आर्याओं को तीन बार वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा— आर्याओ! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन पर श्रद्धा करती हूं।५२
आर्याओ! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन पर प्रतीति करती हूं।
आर्याओ! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन पर रुचि करती हूं।
यह ऐसा ही है, यह तथा (संवादितापूर्ण) है, यह अवितथ है यावत् वैसा ही है, जैसा आप कह रही हैं।
मैं आपके पास श्रावकधर्म स्वीकार करना चाहती हूं।
जैसा सुख हो देवानुप्रिये! प्रतिबन्ध मत करो।
सूत्र १०३
५२. प्रस्तुत सूत्र में सुभद्रा सार्थवाही के द्वारा निर्ग्रन्थ प्रवचन के प्रति आदर की अभिव्यक्ति का तथा श्रावक धर्म की प्रतिपत्ति का निरूपण है। वृत्तिकार ने यहां श्रावक धर्म की प्रतिपत्ति का अर्थ देव, गुरु और धर्म की प्रतिपत्ति किया है।
१०४. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही तासिं अज्जाणं अंतिए सावगधम्मं पडिवज्जइ, पडिवज्जित्ता ताओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता पडिविसज्जइ।।
तत: सा सुभद्रा सार्थवाही तासाम् आर्याणाम् अन्तिके श्रावकधर्मं प्रतिपद्यते, प्रतिपद्य ता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा प्रतिविसृजति।
१०४. तदनन्तर उस सार्थवाही सुभद्रा ने उन आर्याओं के पास श्रावकधर्म को स्वीकार किया, स्वीकार कर उन आर्याओं को वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर उन्हें प्रतिविसर्जित कर दिया।
१०५. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही समणोवासिया जाया जाव विहरइ।।
तत: सा सुभद्रा सार्थवाही श्रमणोपासिका जाता यावत् विहरति।
१०५. तदनन्तर वह सार्थवाही सुभद्रा श्रमणोपासिका बन गयी यावत् विहरण करने लगी।
सुभद्दाए पव्वज्जा-पदं
१०६. तए णं तीसे सुभद्दाए समणोवासियाए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि कुडुंब-जागरियं जागरमाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं खलु अहं भद्देणं सत्थवाहेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, नो चेव णं अहं दारगं वा दारियं वा पयामि, तं सेयं खलु ममं कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते भद्दं सत्थवाहं आपुच्छित्ता सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्ले जेणेव भद्दे सत्थवाहे तेणेव उवागया करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी—एवं खलु अहं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं सद्धिं बहूइं वासाइं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, नो चेव णं दारगं वा दारियं वा पयामि, तं इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।
सुभद्राया: प्रव्रज्या-पदम्
तत: तस्या: सुभद्राया: श्रमणोपासिकाया: अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकालसमये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहं भद्रेण सार्थवाहेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, नो चैव अहं दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तत् श्रेय: खलु मम कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति भद्रं सार्थवाहम् आपृच्छ्य सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजितुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कल्यं यत्रैव भद्र: सार्थवाह: तत्रैव उपागता करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु अहं देवानुप्रिय! युष्माभि: सार्द्धं बहूनि वर्षाणि विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, नो चैव दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तद् इच्छामि देवानुप्रिय! त्वया अभ्यनुज्ञाता सती सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजितुम्।
सुभद्रा का प्रव्रज्या-पद
१०६. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्बजागरिका से जागरणा करते हुए उस सुभद्रा श्रमणोपासिका के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैंने सार्थवाह भद्र के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करते हुए विहरण किया। मैंने एक भी बालक या बालिका को जन्म नहीं दिया। इसलिए अब मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर सार्थवाह भद्र की अनुमति लेकर सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होऊं—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर अगले दिन जहां सार्थवाह भद्र था वहीं आयी, दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोली—देवानुप्रिय! मैंने आपके साथ बहुत वर्षों तक विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करते हुए विहरण किया। मैंने एक भी बालक या बालिका को जन्म नहीं दिया। देवानुप्रिय! इसलिए मैं आपसे अनुज्ञात होकर सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहती हूं।
१०७. तए णं से भद्दे सत्थवाहे सुभद्दं सत्थवाहिं एवं वयासी—मा णं तुमं देवाणुप्पिए! इयाणिं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहि भुंजाहि ताव देवाणुप्पिए! मए सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं, तओ पच्छा भुत्तभोई सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहि।।
तत: स: भद्र: सार्थवाह: सुभद्रां सार्थवाहीम् एवम् अवादीत्—मा त्वं देवानुप्रिये! इदानीं मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रज भुञ्ज तावद् देवानुप्रिये! मया सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान्, तत: पश्चात् भुक्तभोगिनी सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रज।
१०७. तदनन्तर उस सार्थवाह भद्र ने सार्थवाही सुभद्रा को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम अभी मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित मत बनो। देवानुप्रिये! मेरे साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करो। उसके पश्चात् भुक्तभोगी बन सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित हो जाना।
१०८. तए णं सुभद्दा सत्थवाही भद्दस्स एयमट्ठं नो आढाइ नो परियाणइ। दोच्चंपि तच्चंपि (सुभद्दा सत्थवाही?) भद्दं सत्थवाहं एवं वयासी—इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।
तत: सुभद्रा सार्थवाही भद्रस्य एतमर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति। द्विरपि त्रिरपि (सुभद्रा सार्थवाही?) भद्रं सार्थवाहम् एवम् अवादीत्—इच्छामि देवानुप्रिय! युष्मामि: अभ्यनुज्ञाता सती सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजितुम्।
१०८. तदनन्तर सार्थवाही सुभद्रा ने भद्र के इस अर्थ को न आदर दिया और न ही उसकी ओर ध्यान दिया। (सुभद्रा सार्थवाही ने?) दूसरी बार भी, तीसरी बार भी भद्र सार्थवाह से इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! मैं आपसे अनुज्ञात होकर सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहती हूं।
१०९. तए णं से भद्दे सत्थवाहे जाहे नो संचाएइ बहूहिं आघवणाहि य पण्णवणाहि य सण्णवणाहि य विण्णवणाहि य आघवित्तए वा पण्णवित्तए वा सण्णवित्तए वा विण्णवित्तए वा ताहे अकामए चेव सुभद्दाए निक्खमणं अणुमण्णित्था।।
तत: स: भद्र: सार्थवाह: यदा नो संशक्नोति बहुभि आख्यानै: च प्रज्ञापनाभि: च संज्ञापनाभि: च विज्ञापनाभि: च आख्यातुं वा प्रज्ञप्तुं वा संज्ञपयितुं वा विज्ञपयितुं वा तदा अकामक: सुभद्राया: निष्क्रमणम् अन्वमन्यत।
१०९. तदनन्तर सार्थवाह भद्र जब बहुत सारी आख्यापनाओं, प्रज्ञापनाओं, संज्ञापनाओं और विज्ञापनाओं के द्वारा उसे (सुभद्रा को) आख्यापित, प्रज्ञापित, संज्ञापित और विज्ञापित करने में समर्थ नहीं हुआ तब उसने न चाहते हुए भी सुभद्रा को अभिनिष्क्रमण की अनुमति प्रदान कर दी।५३
सूत्र १०९
५३. प्रस्तुत सूत्र में भद्र सार्थवाह के द्वारा सुभद्रा के संकल्प-परिवर्तन के लिए किए गए प्रयत्न की निष्फलता का निरूपण है।
● आघवणा—आख्यापना, सामान्य प्ररूपण।
● पण्णवणा—प्रज्ञापना, विशेष (युक्ति पुरस्सर) कथन।
● सण्णवणा—संज्ञापना, संबोध देना, शिक्षा देना, समझाना।
● विण्णवणा—विज्ञापना। निवेदन करना, विनयपूर्वक प्रार्थना करना।
● निक्खमण—निष्क्रमण, व्रतग्रहण का उत्सव।
११०. तए णं से भद्दे सत्थवाहे विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेइ, तओ पच्छा भोयणवेलाए जाव मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं विपुलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं धूव-पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेण य सक्कारेइ सम्माणेइ, सुभद्दं सत्थवाहिं ण्हायं कयबलिकम्मं कयकोउय-मंगल-पायच्छित्तं सव्वालंकारविभूसियं पुरिससहस्सवाहिणिं सीयं दुरूहेइ।।
तत: स: भद्र: सार्थवाह: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनम् आमन्त्रयति, तत: पश्चात् भोजनवेलायां यावत् मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन धूप-पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारेण च सत्करोति सम्मानयति, सुभद्रां सार्थवाहीं स्नातां कृतबलिकर्मां कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्चित्तां सर्वालंकारविभूषितां पुरुषसहस्रवाहिनीं शिबिकाम् आरोहयति।
११०. तदनन्तर उस सार्थवाह भद्र ने विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य तैयार करवाया। मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-संबंधी और परिजनों को आमंत्रित किया। उसके बाद भोजनवेला में यावत् मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-संबंधी और परिजनों को विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से तथा धूप, पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य और अलंकारों से सत्कृत किया, सम्मानित किया। स्नान की हुई, बलिकर्म, कौतुक, मंगल और प्रायश्चित्त से युक्त तथा समस्त अलंकारों से विभूषित सार्थवाही सुभद्रा को सहस्र पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिबिका पर आरूढ़ किया।
१११. तए णं से भद्दे सत्थवाहे मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेण सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोस-णाइयरवेणं वाणारसीनयरीए मज्झं-मज्झेणं जेणेव सुव्वयाणं अज्जाणं उवस्सए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पुरिससहस्सवाहिणिं सीयं ठवेइ, सुभद्दं सत्थवाहिं सीयाओ पच्चोरुहेइ।।
तत: स: भद्र: सार्थवाह: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनेन सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोष-नादितरवेण वाराणसीनगर्या: मध्यमध्येन यत्रैव सुव्रतानाम् आर्याणाम् उपाश्रय: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य पुरुषसहस्रवाहिनीं शिबिकां स्थापयति, सुभद्रां सार्थवाहीं शिबिकाया: प्रत्यवरोहयति।
१११. तदनन्तर वह सार्थवाह भद्र मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-संबंधी और परिजनों के साथ उनसे संपरिवृत हो सम्पूर्ण ॠद्धि यावत् दुन्दुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ वाराणसी नगरी के बीचोबीच होकर जहां सुव्रत आर्याओं का उपाश्रय था वहीं आया, आकर सहस्र पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिबिका को स्थापित किया और सार्थवाही सुभद्रा को शिबिका से नीचे उतारा।
११२. तए णं भद्दे सत्थवाहे सुभद्दं सत्थवाहिं पुरओ काउं जेणेव सुव्वया अज्जा तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सुव्वयाओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! सुभद्दा सत्थवाही मम भारिया इट्ठा कंता जाव मा णं वाइया पित्तिया सिंभिया सण्णिवाइया विविहा रोगायंका फुसंतु। एस णं देवाणुप्पिया! संसारभउव्विग्गा भीया जम्मणमरणाणं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाइ। तं एयं णं अहं देवाणुप्पियाणं सीसिणिभिक्खं दलयामि। पडिच्छंतु णं देवाणुप्पिया! सीसिणिभिक्खं।
अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेहि।।
तत: भद्र: सार्थवाह: सुभद्रां सार्थवाहीं पुरत: कृत्वा यत्रैव सुव्रता: आर्या: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सुव्रता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिये! सुभद्रा सार्थवाही मम भार्या इष्टा कान्ता यावत् मा वातिका: पैत्तिका: श्लैष्मिका: सान्निपातिका: विविधा: रोगातमा: स्पृशन्तु। एषा देवानुप्रिया:! संसारभयोद्विग्ना भीता जन्ममरणाभ्यां देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजेत्। तद् एताम् अहं देवानुप्रियाणां शिष्याभिक्षां ददामि। प्रतीच्छन्तु देवानुप्रिया:! शिष्याभिक्षाम्!
यथासुखं देवानुप्रिय! मा प्रतिबन्धं कुरु।
११२. तदनन्तर सार्थवाह भद्र सार्थवाही सुभद्रा को आगे कर जहां सुव्रत आर्याएं थीं वही आया, आकर सुव्रत आर्याओं को वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! इस प्रकार सार्थवाही सुभद्रा मेरी भार्या है। यह मुझे इष्ट है, कान्त है यावत् वातिक, पैत्तिक, श्लैष्मिक और सान्निपातिक-विविध प्रकार के रोग और आतंक इसका स्पर्श न करे—ऐसा मेरा प्रयत्न रहा। देवानुप्रियाओ! यह संसारभय से उद्विग्न तथा जन्म और मृत्यु से भयभीत है। यह देवानुप्रियाओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहती है।
इसलिए हम इसे देवानुप्रियाओं को शिष्या की भिक्षा के रूप में देना चाहते हैं। देवानुप्रियाओ! शिष्या की भिक्षा को स्वीकार करें।
जैसा सुख हो देवानुप्रिय! प्रतिबन्ध मत करो।
११३. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही सुव्वयाहिं अज्जाहिं एवं वुत्ता समाणी हट्ठतुट्ठा (उत्तरपुरत्थिमं दिसीभागं अवक्कमइ, अवक्कमित्ता?) सयमेव आभरणमल्लालंकारं ओमुयइ, ओमुइत्ता, सयमेव पंचमुट्ठियं लोयं करेइ, करेत्ता जेणेव सुव्वयाओ अज्जाओ तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सुव्वयाओ अज्जाओ तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—आलित्ते णं अज्जा! लोए जहा देवाणंदा तहा पव्वइया जाव अज्जा जाया—इरियासमिया जाव गुत्तबंभयारिणी।।
तत: सा सुभद्रा सार्थवाही सुव्रताभि: आर्याभि: एवम् उक्ता सती हृष्टतुष्टा (उत्तरपौरस्त्यं दिग्भागम् अवक्रामति, अवक्रम्य?) स्वयमेव आभरणमाल्यालमारम् अवमुञ्चति, अवमुच्य स्वयमेव पंचमौष्टिकं लोचं करोति, कृत्वा यत्रैव सुव्रता: आर्या: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सुव्रता: आर्या: त्रि: आदक्षिणं-प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—आदीप्त: आर्या:! लोक: यथा देवानन्दा तथा प्रव्रजिता यावत् आर्या जाता—ईर्यासमिता यावत् गुप्तब्रह्मचारिणी।
११३. तदनन्तर सुव्रत आर्याओं के द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर हृष्ट-तुष्ट हो सार्थवाही सुभद्रा (उत्तरपूर्व दिग्भाग में गयी, जाकर?) उसने स्वयं ही आभरण, माला और अलंकार उतारे, उतारकर स्वयं ही पंचमौष्टिक लुंचन किया, लुंचन कर वह जहां सुव्रत आर्याएं थीं वहीं आई, आकर उसने सुव्रत आर्याओं को दांई ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—आर्याओ! यह लोक जल रहा है। वह जैसे देवानन्दा (प्रव्रजित हुई) वैसे ही प्रव्रजित हो गई यावत् वह आर्या बन गयी, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारिणी बन गयी।५४
सूत्र ११३
५४. प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने सुभद्रा सार्थवाही के प्रव्रज्याविषयक वर्णन की अवगति के लिए देवानंदा का संकेत किया है। देवानंदा के वर्णन हेतु द्रष्टव्य भग. ९/१५२-१५४।
सुभद्दाए अज्जाए संताणपिवासाणु-भव-पदं
११४. तए णं सा सुभद्दा अज्जा अण्णया कयाइ बहुजणस्स चेडरूवेसु मुच्छिया गिद्धा गढिया अज्झोववण्णा अब्भंगणं च उव्वट्टणं च फासुयपाणं च अलत्तगं च कंकणाणि य अंजणं च वण्णगं च चुण्णगं च खेल्लणगाणि य खज्जल्लगाणि य खीरं च पुप्फाणि य गवेसइ, गवेसित्ता बहुजणस्स दारए य दारियाओ य कुमारे य कुमारियाओ य डिंभए य डिंभियाओ य अप्पेगइयाओ अब्भंगेइ, अप्पेगइयाओ उव्वट्टेइ अप्पेगइयाओ फासुयपाणएणं ण्हावेइ, अप्पेगइयाणं पाए रयइ, अप्पेगइयाणं ओट्ठे रयइ, अप्पेगइयाणं अच्छीणि अंजेइ, अप्पेगइयाणं उसुए करेइ, अप्पेगइयाणं तिलए करेइ, अप्पेगइयाओ दिगिंदलए करेइ, अप्पेगइयाणं पंतियाओ करेइ, अप्पेगइयाइं छिज्जाइं करेइ, अप्पेगइया वण्णएणं समालभइ, अप्पेगइया चुण्णएणं समालभइ, अप्पेगइयाणं खेल्लणगाइं दलयइ, अप्पेगइयाणं खज्जलगाइं दलयइ, अप्पेगइयाओ खीरभोयणं भुंजावेइ, अप्पेगइयाणं पुप्फाइं ओमुयइ, अप्पेगइयाओ पाएसु ठवेइ, अप्पेगइयाओ जंघासु ठवेइ, एवं—ऊरुसु उच्छंगे कडीए पिट्ठीए पिट्टे उरसि खंधे सीसे य करयलपुडेणं गहाय हलउलेमाणी-हलउलेमाणी आगायमाणी-आगाय-माणी परिगायमाणी-परिगायमाणी पुत्तपिवासं च धूयपिवासं च नत्तुयपिवासं च नत्तिपिवासं च पच्चणुभवमाणी विहरइ।।
सुभद्राया: आर्याया: सन्तान-पिपासानुभव-पदम्
तत: सा सुभद्रा आर्या अन्यदा कदाचिद् बहुजनस्य चेटरूपेषु मूर्च्छिता गृद्धा ग्रथिता अध्युपपन्ना अभ्यंगनं च उद्वर्तनं च प्रासुकपानं च अलक्तकं च कमणाणि च अञ्जनं च वर्णकं च चूर्णकं च खेलनकानि च ‘खज्जल्लगाणि’ च क्षीरं च पुष्पाणि च गवेषयति, गवेषयित्वा बहुजनस्य दारकेषु च दारिकासु च कुमारेषु च कुमारिकासु च डिम्भकेषु च डिम्भिकासु च अप्येककान् अभ्यनक्ति, अप्येककान् उद्वर्तते, अप्येककान् प्रासुकपानकेन स्नापयति, अप्येककेषां पादान् रचयति, अप्येककेषाम् ओष्ठान् रचयति, अप्येककेषाम् अक्षीणि अनक्ति, अप्येककेषाम् इषुकं करोति, अप्येककेषां तिलकं करोति, अप्येककेषां ‘दिगिंदलए’ करोति, अप्येककेषां पङ्क्तिका: करोति, अप्येककेषां छेद्यानि करोति, अप्येककान् वर्णकेन समालभते, अप्येककान् चूर्णकेन समालभते, अप्येककान् खेलनकानि ददाति, अप्येककान् ‘खज्जलगाइं’ ददाति, अप्येककान् क्षीरभोजनं भोजयति, अप्येककेषां पुष्पाणि अवमुञ्चति, अप्येककान् पादेषु स्थापयति, अप्येककान् जंघासु स्थापयति, एवं—उरुषु, उत्संगे, कट्याम् पृष्ठे ‘पिट्टे’ उरसि स्कन्धे शीर्षे च करतलपुटेन गृहीत्वा ‘हलउलेमाणी-हलउलेमाणी’ आगायती-आगायती परिगायती-परिगायती पुत्रपिपासां च दुहितृ-पिपासां च नप्तृक-पिपासां च नप्त्री-पिपासां च प्रत्यनुभवन्ती विहरति।
आर्या सुभद्रा का सन्तानपिपासा-अनुभव-पद
११४. तदनन्तर किसी समय आर्या सुभद्रा अनेक लोगों (गृहस्थों) के बच्चों में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न हो गयी। उसने अभ्यंगन, उद्वर्तन प्रासुक जल, अलक्तक, कंकण, अंजन, वर्णक (चंदन आदि), चूर्णक (सुगंधित चूर्ण आदि) खिलौने, खाने के लिए खाजे आदि मिष्ठान्न, दूध और फूलों की गवेषणा की, गवेषणा कर वह बहुत सारे लोगों के बालक-बालिकाओं, कुमार-कुमारिकाओं, डिंभक-डिंभिकाओं में से किन्हीं का अभ्यंगन करती, किन्हीं का उबटन करती। किन्हीं को प्रासुक जल से स्नान कराती। किन्हीं के पैर रंगती, किन्हीं के ओष्ठ रंगती, किन्हीं की आंखों में अंजन लगाती, किन्हीं के इषुक अर्थात् तिलक करती, किन्हीं के टीका अर्थात् चंदन का चिह्न करती। किन्हीं को फुसलाती, किन्हीं को पंक्ति में खड़ा करती, किन्हीं को पंक्ति से अलग करती। किन्हीं को वर्णक से विभूषित करती अर्थात् किन्हीं के वर्णक—चंदन आदि लगाती, किन्हीं को चूर्णक से विभूषित करती अर्थात् सुगंधित चूर्ण लगाती। किन्हीं को खिलौने देती, किन्हीं को खज्जलग (खाद्य विशेष, मिष्ठान्न) देती, किन्हीं को दुग्ध का पान कराती, किन्हीं के फूल (पुष्पमाला) उतारती। किन्हीं को पैरों पर बिठाती, किन्हीं को जांघ (पिंडली) पर बिठाती। इसी प्रकार जंघाओं पर, गोदी में, कटि पर, पीठ पर, पेट पर, छाती पर, कंधों पर एवं सिर पर बिठाती। हथेली में लेकर दुलारती हुई-दुलारती हुई, लोरी गाती हुई-लोरी गाती हुई, सर्वतोभावेन गाती हुई, गाती हुई वह पुत्र की पिपासा, पुत्री की पिपासा, पौत्र की पिपासा, पौत्री की पिपासा का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण करने लगी।५५
सूत्र ११४
५५. प्रस्तुत सूत्र में आर्या सुभद्रा की सन्ततिविषयक उदग्र पिपासा का निरूपण है। उस पिपासा के वशीभूत हो उसने साधुत्व को भी विस्मृत कर दिया। वह किस प्रकार के धात्रीकर्म करने लगी और किन-किन अकरणीय कार्यों में व्यापृत हो गयी, प्रस्तुत सूत्र में उन सबका संकलन है।
शब्दविमर्श
● मूच्छिय—विवेक-शून्य हो जाना।
● गिद्ध—आकांक्षावान।
● गढिय—आसक्ति के तन्तुओं से बंधा हुआ।
● अज्झोववण्ण—अत्यन्त आसक्त। तद्विषयक एकाग्रता को प्राप्त होना।
● अब्भंगण—तैल आदि से मर्दन करना, मालिश करना।
● उव्वट्टण—उबटन, शरीर को निर्मल बनाने वाला सुगंधित द्रव्य विशेष।
● अलत्तग—अलक्तक, हाथ पैर आदि को लाल करने के लिए लगाया जाने वाला महावर का लाल रंग।
● वण्णग—चंदन। इसका एक अर्थ अंगराग भी है।
● तिलए—ललाट पर किया जाने वाला चंदन का चिह्न।
● दिगिंदलए—यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है—फुसलाना।
● जंघा—जांघ, जानु के नीचे का भाग।
● कडीए—कमर पर अथवा कटि प्रदेश पर।
● पिट्ठीए—शरीर के पीछे का हिस्सा, पीठ।
● पिट्टे—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—उदर।
● हलउलेमाणी—यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है—दुलार करती हुई।
● आगायमाणी—आङ् उपसर्ग ‘समन्तात्’ अर्थ का वाचक है और गायमाणी का अर्थ है—गाती हुई।
११५. तए णं ताओ सुव्वयाओ अज्जाओ सुभद्दं अज्जं एवं वयासी—अम्हे णं देवाणुप्पिए! समणीओ निग्गंथीओ इरिया-समियाओ जाव गुत्तबंभ-यारिणीओ, नो खलु अम्हं कप्पइ धाइकम्मं करेत्तए। तुमं च णं देवाणुप्पिए! बहुजणस्स चेडरूवेसु मूच्छिया गिद्धा गढिया अज्झोववण्णा अब्भंगणं जाव नत्तिपिवासं वा पच्चणुभवमाणी विहरसि। तं णं तुमं देवाणुप्पिए! एयस्स ठाणस्स आलोएहि पडिकम्मेहि णिंदेहि गरिहेहि विउट्टेहि विसोहेहि अकरणयाए अब्भुट्ठेहि अहारिहं पायच्छित्तं पडिवज्जाहि।।
तत: ता: सुव्रता: आर्या: सुभद्राम् आर्याम् एवम् अवादिषु:—वयं देवानुप्रिये! श्रमण्य: निर्ग्रन्थ्य: ईर्यासमिता: यावत् गुप्तब्रह्मचारिण्य:, नो खलु अस्माकं कल्पते धात्रीकर्म कर्तुम्। त्वं च देवानुप्रिये! बहुजनस्य चेटरूपेषु मूर्च्छिता गृद्धा ग्रथिता अध्युपपन्ना अभ्यंगनं यावत् नप्त्री-पिपासां वा प्रत्यनुभवन्ती विहरसि। तत् त्वं देवानुप्रिये! एतत् स्थानम् आलोचय प्रतिक्राम निन्द गर्हस्व विवर्तस्व विशोधय अकरणतायै अभ्युतिष्ठत यथार्हं प्रायश्चित्तं प्रतिपद्यस्व।
११५. तदनन्तर उन सुव्रत आर्याओं ने आर्या सुभद्रा को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! हम श्रमणियां, निर्ग्रन्थियां, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त-ब्रह्मचारिणियां हैं। हमें धात्री-कर्म करना नहीं कल्पता। देवानुप्रिये! तुम अनेक लोगों (गृहस्थों) के बच्चों में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न हो, अभ्यंगन यावत् पौत्री की पिपासा का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण कर रही हो। इसलिए देवानुप्रिये! तुम इस स्थान (अकल्पनीय स्थान) की आलोचना करो, प्रतिक्रमण करो, निंदा करो, गर्हा करो, विवर्तन करो, विशोधि करो, भविष्य में ऐसा न करने के लिए अभ्युत्थान करो और यथायोग्य प्रायश्चित्त स्वीकार करो।
११६. तए णं सा सुभद्दा अज्जा सुव्वयाणं अज्जाणं एयमट्ठं नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढाय-माणी अपरिजाणमाणी विहरइ।।
तत: सा सुभद्रा आर्या सुव्रतानाम् आर्याणाम् एतमर्थं नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाणा अपरिजानती विहरति।
११६. तदनन्तर उस आर्या सुभद्रा ने सुव्रत आर्याओं के इस अर्थ को न आदर दिया और न ही उनकी ओर ध्यान दिया। वह उन्हें आदर न देती हुई और उनकी बात पर ध्यान न देती हुई विहरण करने लगी।
११७. तए णं ताओ समणीओ निग्गंथीओ सुभद्दं अज्जं हीलेंति निंदंति खिंसंति गरहंति अभिक्खणं-अभिक्खणं एयमट्ठं निवारेंति॥
तत: ता: श्रमण्य: निर्ग्रन्थ्य: सुभद्राम् आर्यां हेलयन्ति निन्दन्ति खिंसन्ति गर्हन्ते अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णम् एतस्मात् अर्थात् निवारयन्ति।
११७. तदनन्तर उन श्रमणियों-निर्ग्रन्थियों ने आर्या सुभद्रा की हीलना की, निंदा की, खिंसना की, गर्हा की और बार-बार उसे ऐसा करने से रोका।
११८. तए णं तीसे सुभद्दाए अज्जाए समणीहिं निग्गंथीहिं हीलिज्ज-माणीए निंदिज्जमाणीए खिंसिज्ज-माणीए गरहिज्जमाणीए अभिक्खणं-अभिक्खणं एयमट्ठं निवारिज्जमाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—जया णं अहं अगारवासं आवसामि तया णं अहं अप्पवसा, जप्पभिइं च णं अहं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया तप्पभिइं च णं अहं परवसा, पुव्विं च मम समणीओ निग्गंथीओ आढेंति परिजाणेंति, इयाणिं नो आढेंति नो परिजाणंति, तं सेयं खलु मे कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते सुव्वयाणं अज्जाणं अंतियाओ पडिनिक्खमित्ता पाडिएक्कं उवस्सयं उवसंपज्जित्ता णं विहरित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते सुव्वयाणं अज्जाणं अंतियाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता पाडिएक्कं उवस्सयं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।।
तत: तस्या: सुभद्राया: आर्याया: श्रमणीभि: निर्ग्रन्थीभि: हेल्यमानाया: निन्द्यमानाया: खिंस्यमानाया: गर्ह्य-मानाया: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णम् एतस्मात् अर्थात् निवार्यमाणाया: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—यदा अहम् अगारवासम् आवसामि तदा अहम् आत्मवशा, यत्प्रभृति च अहं मुण्डा भूत्वा अगारात् अनगारितां प्रव्रजिता तत्प्रभृति च अहं परवशा, पूर्वं च माम् श्रमण्य: निर्ग्रन्थ्य: आद्रियन्ते परिजानन्ति, इदानीं नो आद्रियन्ते नो परिजानन्ति, तत् श्रेय: खलु मे कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिकात् प्रतिनिष्क्रम्य प्रत्येकम् उपाश्रयम् उपसम्पद्य विहर्तुम्—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य कल्यं प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिकात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य प्रत्येकम् उपाश्रयम् उपसम्पद्य विहरति।
११८. तदनन्तर उन श्रमणियों-निर्ग्रन्थियों के द्वारा हीलना किए जाने पर, निंदा किए जाने पर, खिंसना किए जाने पर, गर्हा किए जाने पर, बार-बार ऐसा करने से रोके जाने पर उस आर्या सुभद्रा के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिंतित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—जब मैं अगारवास में थी तब मैं स्वतंत्र थी। जब से मैं मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित हुई हूं तब से मैं परतंत्र हो गयी हूं। पहले ये श्रमणियां-निर्ग्रन्थियां मेरा आदर करती थी, मेरी ओर ध्यान देती थी। अब ये न मेरा आदर करती हैं और न मेरी ओर ध्यान देती हैं। अत: मेरे लिए श्रेयस्कर है कि मैं कल उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर सुव्रत आर्याओं के पास से प्रतिनिष्क्रमण कर पृथक् उपाश्रय को स्वीकार कर विहरण करूं—उसने ऐसी संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर अगले दिन उषाकाल में पौ फटने पर, रात्रि (व्यतीत होने) यावत् सहस्ररश्मि, दिनकर, तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आने पर उसने सुव्रत आर्याओं के पास से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर पृथक् उपाश्रय को स्वीकार कर विहरण करने लगी।
११९. तए णं सा सुभद्दा अज्जा अज्जाहिं अणोहट्टिया अणिवारिया सच्छंदमई बहुजणस्स चेडरूवेसु मुच्छिया गिद्धा गढिया अज्झोव-वण्णा अब्भंगणं च जाव नत्तिपिवासं च पच्चणुभवमाणी विहरइ।।
तत: सा सुभद्रा आर्या आर्याभि: ‘अणोहट्टिया’ अनिवारिता स्वच्छन्द-मति: बहुजनस्य चेटरूपेषु मूर्च्छिता गृद्धा ग्रथिता अध्युपपन्ना अभ्यंगनं च यावत् नप्त्रीपिपासां च प्रत्यनुभवन्ती विहरति।
११९. तदनन्तर वह आर्या सुभद्रा अन्य आर्याओं द्वारा निवारित नहीं किए जाने से निरंकुश और स्वच्छंदमति होकर अनेक लोगों (गृहस्थों) के बच्चों में गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न हो अभ्यंगन यावत् पौत्री की पिपासा का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण करने लगी।५६
सूत्र ११७-११९
५६. अन्य आर्याओं ने जब आर्या सुभद्रा को असाध्वोचित कार्यों में व्यापृत देखा तो उसे प्रेरित किया। उसके द्वारा कृत अकरणीय कार्यों की हीलना, निंदा आदि की। उस समय आर्या सुभद्रा की क्या मन:स्थिति बनी और उसने क्या निर्णय लिया? प्रस्तुत सूत्र में उसका निरूपण है।
शब्दविमर्श
● हीलेंति—गुरु या कुल की न्यूनता का उद्घाटन कर तिरस्कृत करना।
● निंदंति—निन्दा करना, मन से कुत्सा करना।
● खिसंति—आपस में एक दूसरे पर दोषारोपण करना खिंसा है अथवा निष्ठुर और स्नेहरहित वचन खिंसा है।
● गरहंति—संबंधित व्यक्ति के सामने ही उसका दोषोद्घाटन करना।
● अणोहट्टिया—निरंकुश, अणोहट्ठिया का संस्कृत रूप है—अनपघट्टिका। वृत्तिकार के अनुसार बलपूर्वक हाथ आदि पकड़कर किसी को अकरणीय से निवारित किया जाए, वह अपघट्टिक कहलाता है। जिसे अकरणीय से निवारित न किया जा सके, वह अनपघट्टिक कहलाता है।
सुभद्दाए बहुपुत्तियदेवित्ताए उववत्ति-पदं
१२०. तए णं सा सुभद्दा अज्जा पासत्था पासत्थविहारी ओसण्णा ओसण्णविहारी कुसीला कुसीलविहारी संसत्ता संसत्तविहारी अहाछंदा अहाछंदविहारी बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता अद्धमासियाए संलेहणाए अत्ताणं झोसेत्ता, तीसं भत्ताइं अणसणाए छेदेत्ता, तस्स ठाणस्स अणालोइयपडिक्कंता कालमासे कालं किच्चा सोहम्मे कप्पे बहुपुत्तियाविमाणे उववाय-सभाए देवसयणिज्जंसि देवदू-संतरिया अंगुलस्स असंखेज्जइ-भागमेत्ताए ओगाहणाए बहुपुत्तिय-देवित्ताए उववण्णा।।
सुभद्राया: बहुपुत्रिकादेवीत्वेन उपपत्ति-पदम्
तत: सा सुभद्रा आर्या पार्श्वस्था पार्श्वस्थविहारिणी अवसन्ना अवसन्न-विहारिणी कुशीला कुशीलविहारिणी संसक्ता संसक्तविहारिणी यथाछन्दा यथाछन्दविहारिणी बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्नोति, प्राप्य अर्द्धमासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषित्वा, त्रिंशतं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा, तस्य स्थानस्य अनालोचित-प्रतिक्रान्ता कालमासे कालं कृत्वा सौधर्मे कल्पे बहुपुत्रिकाविमाने उपपात-सभाया: देवशयनीये देवदूष्यान्तरिता अङ्गुलस्य असंख्येयभागमात्रया अवगाहनया बहुपुत्रिकादेवीत्वेन उपपन्ना।
सुभद्रा का बहुपुत्रिका देवी के रूप में उपपत्ति-पद
१२०. तदनन्तर उस आर्या सुभद्रा ने पार्श्वस्था, पार्श्वस्थविहारिणी, अवसन्ना, अवसन्नविहारिणी, कुशीला, कुशील-विहारिणी, संसक्ता, संसक्तविहारिणी, यथाछंदा, यथाछंदविहारिणी होकर बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन किया, पालन कर पाक्षिक संलेखना से अपने आपको (अपने शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा तीस भक्तों का छेदन कर वह उस स्थान की आलोचना और प्रतिक्रमण किए बिना कालमास में काल करके सौधर्मकल्प में बहुपुत्रिका विमान की उपपातसभा में देवदूष्य से आच्छन्न देवशयनीय में अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी अवगाहना वाली बहुपुत्रिका देवी के रूप में उपपन्न हुई।५७
सूत्र १२०
५७. पार्श्वस्था....यथाच्छंद-विहारिणी (पासत्थ....अहाछंद-विहारी)
प्रस्तुत सूत्र में आर्या सुभद्रा की संयम के प्रति उदासीनता और आचार-संबंधी शिथिलता का निरूपण करते हुए सूत्रकार ने पार्श्वस्था, पार्श्वस्थ-विहारिणी, अवसन्ना, अवसन्न-विहारिणी आदि दस विशेषणों का प्रयोग किया है। वे इस प्रकार हैं—
१. पार्श्वस्था-पार्श्वस्थविहारिणी—वृत्तिकार के अनुसार पार्श्वस्थ का अर्थ है ज्ञान, दर्शन और चारित्र की आराधना के पार्श्व (तट) पर स्थित। इसका तात्पर्य है—सुभद्रा ज्ञान आदि की आराधना के प्रति सजग नहीं थी। पार्श्वस्थविहारिणी वह होती है, जो लंबे समय तक पार्श्वस्था के रूप में रहती है। ज्ञातव्य है कि बीमारी आदि गाढ़ कारण के बिना शय्यातरपिंड, अभ्याह्णतपिंड आदि दोषों का कदाचित् सेवन करने वाली पार्श्वस्थविहारिणी नहीं कहलाती। यदि वह लंबे समय तक इन दोषों का सेवन करती है तो पार्श्वस्थविहारिणी कहलाती है।
२. अवसन्ना-अवसन्नविहारिणी—अवसन्न का शाब्दिक अर्थ है—खिन्न। आत्माराधना से संबंधित अनुष्ठान के प्रति अवसाद, अलसता रखने वाली तथा आवश्यक, स्वाध्याय, ध्यान, प्रत्युपेक्षा आदि क्रियाओं का सम्यक् समाचरण न करने वाली।
३. कुशीला-कुशीलविहारिणी—जिसका आचरण कुत्सित होता है, वह कुशील कहलाता है। यहां कुशीला से तात्पर्य है—काल, विनय आदि भेदों से भिन्न ज्ञानाचार, दर्शनाचार और चारित्राचार की विराधना करने वाली।
४. संसक्ता-संसक्तविहारिणी—वह साध्वी जिसमें आचार के गुणों और दोषों का मिश्रण होता है। वह जिसके साथ रहती है उसी के सदृश हो जाती है। अथवा ॠद्धि, रस और साता—इस गौरवत्रयी से संसक्त रहने वाली।
५. यथाछंदा-यथाछंदविहारिणी—स्वेच्छाचारिणी। आगम निरपेक्ष होकर स्वच्छन्दमति से जीवनयापन करने वाली और स्वच्छन्द प्ररूपण करने वाली।
यहां सभी जगह ‘विहारिणी’ का संबंध दीर्घकालीन प्रतिसेवना से जानना चाहिए।
१२१. तए णं सा बहुपुत्तिया देवी अहुणोववण्णमेत्ता समाणी पंचविहाए पज्जत्तीए जाव भासमणपज्जत्तीए पज्जत्तभावं गया।।
तत: सा बहुपुत्रिका देवी अधुनोपपन्नमात्रा सती पंचविधया पर्याप्त्या यावत् भाषामन:पर्याप्त्या पर्याप्तभावं गता।
१२१. तदनन्तर वह बहुपुत्रिका देवी अधुनोपपन्न (उपपन्न मात्र) होने से पंचविध पर्याप्ति यावत् भाषामन:पर्याप्ति से पर्याप्त भाव को प्राप्त हुई।
१२२. एवं खलु गोयमा! बहुपुत्तियाए देवीए सा दिव्वा देविड्ढी दिव्वा देवजुती दिव्वे देवाणुभावे लद्धे पत्ते अभिसमण्णागए।।
एवं खलु गौतम! बहुपुत्रिकया देव्या सा दिव्या देवर्द्धि: दिव्या देवद्युति: दिव्य: देवानुभाव: लब्ध: प्राप्त: अभिसमन्वागत:।
१२२. गौतम! इस प्रकार उस बहुपुत्रिका देवी को वह दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव लब्ध हुआ, प्राप्त हुआ और अभिसमन्वागत हुआ।
१२३. से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ—बहुपुत्तिया देवी बहुपुत्तिया देवी? गोयमा! बहुपुत्तिया णं देवी जाहे-जाहे सक्कस्स देविंदस्स देवरण्णो उवत्थाणियं करेइ ताहे-ताहे बहवे दारए य दारियाओ य डिंभए य डिंभियाओ य विउव्वइ, विउव्वित्ता जेणेव सक्के देविंदे देवराया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सक्कस्स देविंदस्स देवरण्णो दिव्वं देविड्ढिं दिव्वं देवज्जुइं दिव्वं देवाणुभावं उवदंसेइ। से तेणट्ठेणं गोयमा! एवं वुच्चइ—बहुपुत्तिया देवी बहुपुत्तिया देवी।।
तत् केनार्थेन भदन्त! एवम् उच्यते—बहुपुत्रिका देवी बहुपुत्रिका देवी? गौतम! बहुपुत्रिका देवी यदा यदा शक्रस्य देवेन्द्रस्य देवराजस्य उपस्थानिकां करोति तदा तदा बहून् दारकान् दारिकाश्च डिम्भकान् डिम्भिकाश्च विकरोति, विकृत्य यत्रैव शक्र: देवेन्द्र: देवराज: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य शक्रस्य देवेन्द्रस्य देवराजस्य दिव्यां देवर्द्धिं दिव्यां देवद्युतिं दिव्यं देवानुभावम् उपदर्शयति। तत् तेनार्थेन गौतम! एवम् उच्यते—बहुपुत्रिका देवी बहुपुत्रिका देवी।
१२३. भंते! बहुपुत्रिका देवी को किस कारण से बहुपुत्रिका देवी कहा जाता है? गौतम! बहुपुत्रिका देवी जब-जब देवेन्द्र देवराज शक्र की५८ उपस्थानिका करती अर्थात् शक्र को नजराना भेंट करती तब-तब वह अनेक बालक-बालिकाओं और डिम्भक-डिम्भिकाओं की विकुर्वणा करती, विकुर्वणा कर जहां देवेन्द्र देवराज शक्र होता वहीं आती, आकर देवेन्द्र देवराज शक्र के सम्मुख दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव का उपदर्शन करती। गौतम! इस प्रकार बहुपुत्रिका देवी को इस कारण से बहुपुत्रिका देवी कहा जाता है।
सूत्र १२३
५८. शक्र की (सक्कस्स)
यहां शक्र शब्द प्रथम देवलोक के इन्द्र के लिए प्रयुक्त हुआ है। सौधर्म देवलोक के इन्द्र को सौधर्मेन्द्र भी कहा जाता है और शक्र भी। ‘भगवई’ में ‘शक्र’ को महान ॠद्धिसम्पन्न और महान सुख वाला कहा गया है।
शब्दविमर्श
● उवत्थाणियं—उपस्थानिका, नजराना भेंट करना।
१२४. बहुपुत्तियाए णं भंते! देवीए केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता?
गोयमा! चत्तारि पलिओवमाइं ठिई पण्णत्ता।।
बहुपुत्रिकाया: भदन्त! देव्या: कियत् कालं स्थिति: प्रज्ञप्ता?
गौतम! चतुर: पल्योपमा: स्थिति: प्रज्ञप्ता।
१२४. भंते! बहुपुत्रिका देवी की स्थिति कितने काल की प्रज्ञप्त है?
गौतम! उसकी चार पल्योपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।
सोमाए संताणुप्पत्ति-पदं
१२५. बहुपुत्तिया णं भंते! देवी ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ!
गोयमा! इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे विंझगिरिपायमूले विभेल-सण्णिवेसे माहणकुलंसि दारियत्ताए पच्चायाहिइ॥
सोमाया: सन्तानोत्पत्ति-पदम्
बहुपुत्रिका भदन्त! देवी तत: देवलोकात् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण अनन्तरं च्यवं च्युत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?
गौतम! इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे विन्ध्यगिरिपादमूले विभेलसन्निवेशे माहनकुले दारिकात्वेन प्रत्यायास्यति।
सोमा का सन्तानोत्पत्ति-पद
१२५. भंते! बहुपुत्रिका देवी उस देवलोक से आयु-क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय के अनन्तर च्यवन कर कहां जाएगी? कहां उपपन्न होगी?
गौतम! इसी जम्बुद्वीप द्वीप, भारत वर्ष के विन्ध्य पर्वत५९ की तलहटी६० में बसे विभेल६१ सन्निवेश में ब्राह्मणकुल में पुत्री के रूप में उपपन्न होगी।
सूत्र १२५
५९. विन्ध्य पर्वत (विंझगिरि)
बृहद् हिन्दी कोष के अनुसार यह भारत के मध्य में स्थित एक पर्वतश्रेणी है, जो उत्तर भारत को दक्षिण भारत से पृथक् करती है। यह पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट नामक पहाड़ों के उत्तरी सिरे तक पहुंच गई है। इस पर्वतशृंखला का पौराणिक एवं भौगोलिक—दोनों दृष्टियों से महत्त्व है। कहा जाता है कि इस पर्वत की एक शाखा पर विन्ध्यवासिनी देवी का मंदिर है।‘विन्ध्य पर्वत’ का उल्लेख हमारे राष्ट्रगान में भी है।
६०. विभेल (विभेले)
विन्ध्याचल की तलहटी में बसा एक सन्निवेश।
१२६. तए णं तीसे दारियाए अम्मापियरो एक्कारसमे दिवसे वीइक्कंते णिवत्ते असुइजाय-कम्मकरणे संपत्ते बारसाहे अयमेयारूवं नामधेज्जं करेहिंति—होउ णं अम्हं इमीसे दारियाए नामधेज्जं सोमा।।
तत: तस्या: दारिकाया: अम्बापितरौ एकादशमे दिवसे व्यतिक्रान्ते निवृत्ते अशुचिजातकर्मकरणे सम्प्राप्ते द्वादशाहे इदमेतद्रूपं नामधेयं करिष्यत:—भवतु अस्माकं अस्या: दारिकाया: नामधेयं सोमा।
१२६. तदनन्तर उस बालिका के माता-पिता ग्यारहवें दिन के व्यतिक्रान्त होने पर, अशुचिजात कर्म से निवृत्त होने तथा बारहवें दिन के संप्राप्त होने पर यह इस प्रकार का नाम रखेंगे—हमारी इस बालिका का नाम ‘सोमा’ हो।
१२७. तए णं सा सोमा उम्मुक्कबालभावा विण्णय-परिणयमेत्ता जोव्वणगमणुप्पत्ता रूवेण य जोव्वणेण य लावण्णेण य उक्किट्ठा उक्किट्ठसरीरा वि भविस्सइ।।
तत: सा सोमा उन्मुक्तबालभावा विज्ञकपरिणतमात्रा यौवनकमनुप्राप्ता रूपेण च यौवनेन च लावण्येन च उत्कृष्टा उत्कृष्टशरीरा अपि भविष्यति।
१२७. तदनन्तर वह सोमा बालिका शैशव को लांघकर, विज्ञ और कला की पारगामी बन, यौवन को प्राप्त हो, रूप, यौवन और लावण्य से उत्कृष्ट और उत्कृष्ट शरीर वाली हो जाएगी।
१२८. तए णं तं सोमं दारियं अम्मापियरो उम्मुक्कबालभावं विण्णय-परिणयमेत्तं जोव्वणग-मणुप्पत्तं पडिरूविएणं सुक्केणं पडिरूविएण य विणएणं नियगस्स भाइणेज्जस्स रट्ठकूडस्स भारियत्ताए दलइस्संति। सा णं तस्स भारिया भविस्सइ—इट्ठा कंता पिया मणुण्णा मणामा थेज्जा वेसासिया सम्मया बहुमया अणुमया भंडकरंडगसमाणा तेल्लकेला इव सुसंगोविया चेलपेला इव सुसंपरिहिया रयणकरंडगो विव सुसारक्खिया सुसंगोविया, मा णं सीयं मा णं उण्हं मा णं खुहा मा णं पिवासा मा णं चोरा मा णं वाला मा णं दंसा मा णं मसगा मा णं वाइय-पित्तिय-सिंभिय-सण्णिवाइया विविहा रोयायंका फुसंतु।।
तत: तां सोमां दारिकाम् अम्बापितरौ उन्मुक्तबालभावां विज्ञकपरिणतमात्रां यौवनकमनुप्राप्तां प्रतिरूपिकेण शुल्केन प्रतिरूपिकेण च विनयेन निजकस्य भागिनेयस्य राष्ट्रकूटस्य भार्यात्वेन दास्यत:। सा तस्य भार्या भविष्यति—इष्टा कान्ता प्रिया मनोज्ञा ‘मणामा’ स्थैर्या वैश्वासिका सम्मता बहुमता अनुमता भाण्डकरंडकसमाना तैलकेला इव सुसंगोपिता चेलपेटा इव सुसंपरिहिता रत्नकरंडक इव सुसंरक्षिता सुसंगोपिता, मा शीतं मा उष्णं मा क्षुधा मा पिपासा मा चोरा: मा व्याला: मा दंशा: मा मशका: मा वातिक-पैत्तिक-श्लैष्मिक-सान्निपातिका: विविधा: रोगातमा: स्पृशन्तु।
१२८. तदनन्तर माता-पिता शैशव को लांघकर, विज्ञ और कला की पारगामी बन यौवन को प्राप्त सोमा बालिका को प्रतिरूपिक-समुचित शुल्क६१ और समुचित विनय के साथ अपने भानजे राष्ट्रकूट को भार्या के रूप में देंगे अर्थात् राष्ट्रकूट के साथ उसका विवाह करेंगे। वह भार्या उसके लिए इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनोहर, स्थिरतर, विश्वसनीय, सम्मत, बहुमत, अनुमत, आभरण-मंजूषा के समान (उपादेय), मृन्मय तैलपात्र६२ के समान सुसंगोपित, वस्त्र-मंजूषा के समान सुसंपरिगृहीत, रत्न-मंजूषा के समान सुसंरक्षित, सुसंगोपित होगी। सर्दी, गर्मी, क्षुधा, पिपासा, चोर, सांप, दंश, मशक तथा वातिक, पैत्तिक, श्लैष्मिक और सान्निपातिक विविध प्रकार के रोग और आतंक इसका स्पर्श न कर सके—इसके लिए वह सदैव सचेष्ट रहेगा।
सूत्र १२८
६१. प्रतिरूपिक (समुचित) शुल्क (पडिरूविएणं सुक्केणं)
शुल्क का अर्थ है—वरपक्ष से कन्यापक्ष वालों को दिया जाने वाला धन। प्राचीन समय में वर अथवा उसके पिता की ओर से शुल्क देकर विवाह करने की परम्परा प्रचलित थी। आगम साहित्य में शुल्क-विषयक अनेक उल्लेख प्राप्त होते हैं। प्रस्तुत सूत्र में सोमा के संदर्भ में भी शुल्क का उल्लेख है।
६२. तैलपात्र (तेल्लकेला)
तैलकेला का अर्थ है—सौराष्ट्र में प्रसिद्ध तैल रखने का मिट्टी का भाजन विशेष। यह भाजन टूट न जाए अथवा लुढक न जाए—इस भय से उसकी सुरक्षा का विशेष प्रयत्न किया जाता था। ज्ञातव्य है कि प्रस्तुत सूत्र में सोमा बालिका की सुरक्षा के संदर्भ में इस (मृन्मय तैलपात्र) का उदाहरण दिया गया है।
१२९. तए णं सा सोमा माहणी रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी संवच्छरे-संवच्छरे जुयलगं पयायमाणी सोलसेहिं संवच्छरेहिं बत्तीसं दारगरूवे पयाहिइ।।
तत: सा सोमा माहनी राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना संवत्सरे-संवत्सरे युगलकं प्रजनयती षोडशभि: संवत्सरै: द्वात्रिंशतं दारकरूपान् प्रजनयिष्यति।
१२९. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी राष्ट्रकूट के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई प्रतिवर्ष एक युगल को जन्म देती हुई सोलह वर्षों में बत्तीस बच्चों को जन्म देगी।
सोमाए बहुसंताणजणियखेद-पदं
१३०. तए णं सा सोमा माहणी तेहिं बहूहिं दारगेहि य दारियाहि य कुमारेहि य कुमारियाहि य डिंभएहि य डिंभियाहि य—अप्पेगइएहिं उत्ताणसेज्जएहिं, अप्पेगइएहिं थणपाएहिं, अप्पेगइएहिं पीहग-पाएहिं, अप्पेगइएहिं परंगणएहिं, अप्पेगइएहिं परक्कममाणेहिं, अप्पेगइएहिं पक्खोलणएहिं, अप्पेगइएहिं थणं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं खीरं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं तेल्लं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं खेल्लणयं मग्ग-माणेहिं, अप्पेगएहिं खज्जगं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं कूरं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं पाणियं मग्गमाणेहिं, अप्पेगइएहिं हस-माणेहिं, अप्पेगइएहिं रूसमाणेहिं, अप्पेगइएहिं अक्कोसमाणेहिं, अप्पेगइएहिं अक्कुस्समाणेहिं, अप्पेगइएहिं हणमाणेहिं, अप्पेगइएहिं हम्ममाणेहिं, अप्पेगइएहिं विप्पलायमाणेहिं, अप्पेगइएहिं अणुगम्ममाणेहिं, अप्पेगइएहिं रोयमाणेहिं, अप्पेगइएहिं कंदमाणेहिं, अप्पेगइएहिं विलवमाणेहिं, अप्पेगइएहिं कूवमाणेहिं, अप्पेगइएहिं उक्कूवमाणेहिं, अप्पेगइएहिं निद्दायमाणेहिं, अप्पेगइएहिं पलवमाणेहिं, अप्पेगइएहिं हदमाणेहिं, अप्पेगइएहिं वममाणेहिं, अप्पेगइएहिं छेरमाणेहिं, अप्पेगइएहिं मुत्तमाणेहिं मुत्त- पुरीस-वमिय-सुलित्तोवलित्ता मइलवसणपोच्चडा असुइबीभच्छा परमदुग्गंधा नो संचाएहिइ रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरित्तए।।
सोमाया: बहुसन्तानजनितखेद-पदम्
तत: सा सोमा माहनी तै: बहुभि: दारकै: च दारिकाभिश्च कुमारै: च कुमारिकाभिश्च डिम्भकै: च डिम्भिकाभिश्च—अप्येककै: उत्तान-शय्याभि:, अप्येककै: स्तनपायै:, अप्येककै: ‘पीहग’ पायै:, अप्येककै: पर्यङ्गद्भि: अप्येककै: पराक्रममाणै:, अप्येककै: प्रस्खलद्भि:, अप्येककै: स्तनं मार्गयद्भि:, अप्येककै: क्षीरं मार्गयद्भि:, अप्येककै: तैलं मार्गयद्भि:, अप्येककै: खेलनकं मार्गयद्भि:, अप्येककै: खाद्यकं मार्गयद्भि:, अप्येककै: कूरं मार्गयद्भि:, अप्येककै: पानीयं मार्गयद्भि:, अप्येककै: हसद्भि:, अप्येककै: रुष्यद्भि:, अप्येककै: आक्रोशद्भि: अप्येककै: आक्रुशद्भि: अप्येककै: घ्नद्भि:, अप्येककै: हन्यमानै:, अप्येककै: विप्रलापयद्भि:, अप्येककै: अनुगम्यमानै:, अप्येककै: रुदद्भि:, अप्येककै: क्रन्दद्भि:, अप्येककै: विलपद्भि:, अप्येककै: कुप्यद्भि:, अप्येककै: उत्कूजद्भि:, अप्येककै: निद्रायमानै:, अप्येककै: प्रलपद्भि:, अप्येककै: ‘हद’मानै:, अप्येककै: वमद्भि:, अप्येककै: रिच्यमानै:, अप्येककै: मूत्रयद्भि:, मूत्र-पुरीष वमित-सुलिप्तोपलिप्ता ‘मइल’वसन ‘पोच्चडा’, अशुचिबीभत्सा परमदुर्गन्धा नो संशक्ष्यति राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्तुम्।
सोमा का बहुसन्तानजनित-खेद-पद
१३०. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी उन बहुत सारे बालक-बालिकाओं, कुमार-कुमारिकाओं, डिम्भक-डिम्भिकाओं में से किन्हीं के द्वारा उत्तानशयन करने से, किन्हीं के द्वारा स्तनपान करने से, किन्हीं को जन्मघूंटी आदि पिलाने से, किन्हीं के घुटने के बल रेंगने से, किन्हीं के चलने से, किन्हीं के स्खलित होने से, किन्हीं के द्वारा स्तन मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा दूध मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा तेल मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा खिलौना मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा खाद्यक (खाजा आदि मिष्ठान) मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा भात मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा पानी मांगे जाने पर, किन्हीं के द्वारा हंसे जाने पर, किन्हीं के द्वारा रोष (गुस्सा) किए जाने पर, किन्हीं के चिल्लाने पर, किन्हीं के द्वारा आक्रोश किए जाने (गाली दिए जाने) पर, किन्हीं के द्वारा हनन किए जाने (चोट पहुंचाने) पर, किन्हीं के द्वारा वध किए जाने पर, किन्हीं के भाग जाने पर, किन्हीं के द्वारा पीछा किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा रुदन किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा क्रन्दन किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा विलाप किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा छीना-झपटी किए जाने पर, किन्हीं के जोर-जोर से बोलने पर, किन्हीं के निद्रा लेने से, किन्हीं के द्वारा प्रलाप किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा मलोत्सर्ग किए जाने पर, किन्हीं के द्वारा उल्टी किए जाने पर, किन्हीं के दस्त लगने पर, किन्हीं के द्वारा प्रस्रवण किए जाने पर, उन बच्चों के मूत्र, मल और वमन से सुलिप्त (अत्यन्त लिप्त) और उपलिप्त (पूरी तरह लिप्त) होने से तथा मलिन वस्त्रों के कारण कांतिहीन, अशुचि होने से दिखने में बीभत्स और परम दुर्गन्धयुक्त होने के कारण वह राष्ट्रकूट के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करने में समर्थ नहीं हो सकेगी।६३
सूत्र १२९,१३०
६३. सोमा ब्राह्मणी ने प्रतिवर्ष एक युगल को जन्म दिया। सोलह वर्षों में वह बत्तीस पुत्र-पुत्रियों की मां बन गयी। जिस प्रकार सन्तान का अभाव मन को व्यथित करता है, उसी प्रकार बहुसन्तति भी कष्ट और व्यथा का कारण बन जाती है।
प्रस्तुत सूत्र में सोमा ब्राह्मणी की बहुसन्तान-जनित खिन्नता का निरूपण है।
शब्दविमर्श
● उत्तानसेज्ज—उत्तानशय, ऊर्ध्वमुख होकर सोने वाला।
● पीहगपायै—‘पीहग’ देशी शब्द है। इसका अर्थ है—नवजात शिशु को पिलायी जाने वाली दवा। अथवा पीहगपाय का अर्थ है—जन्मघूंटी पिलाना।
● परंगणय—घुटनों के बल चलने वाला।
● विप्पलायमाण—भाग जाने वाला।
● कूवमाणा—‘कूव’ देशी शब्द है। कूवमाण का अर्थ है—छीनाझपटी करने वाला, छीनी हुई चीज को लड़ाई कर वापिस लेने वाला।
● उक्कूवमाण—उच्चस्वर में आवाज करने वाला, चिल्लाने वाला।
● हदमाण—‘हद’ देशी शब्द है। इसका अर्थ है—बालक का मल-मूत्र आदि।
● पोच्चड़—यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—कान्तिहीन, सारहीन।
१३१. तए णं तीसे सोमाए माहणीए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि कुडुंबजागरियं जागरमाणीए अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था1—एवं खलु अहं इमेहिं बहूहिं दारगेहिं य जाव डिंभियाहिं य अप्पेगइएहिं उत्ताणसेज्जएहिं जाव अप्पेगइएहिं मुत्तमाणेहिं दुज्जाएहिं दुज्जम्मएहिं हयविप्पहयभग्गेहिं एगप्पहार-पडिएहिं जेणं मुत्त-पुरीस-वमिय-सुलित्तोवलित्ता जाव परमदुग्गंधा नो संचाएमि रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरित्तए, तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं मणुए जम्मजीवियफले जाओ णं वंझाओ अविया-उरियाओ जाणुकोप्परमायाओ सुरभिसुगंधगंधियाओ विउलाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणीओ विहरंति, अहं णं अधण्णा अपुण्णा अकयपुण्णा नो संचाएमि रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरित्तए।।
तत: तस्या: सोमाया: माहन्या: अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—एवं खलु अहम् एभि: बहुभि: दारकै: च यावत् डिम्भिकाभि: च अप्येककै: उत्तानशय्याभि: यावत् अप्येककै: मुत्रयद्भि: दुर्जातै: दुर्जन्मकै: हतविप्रहतभग्नै: एकप्रहारपतितै: येन मूत्र-पुरीष-वमित-सुलिप्तोपलिप्ता: यावत् परमदुर्गन्धा: नो संशक्नोमि राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्तुम्, तत् धन्यास्ता: अम्बा: यावत् सुलब्धं तासाम् अम्बानाम् मनुजजन्मजीवितफलं या: वन्ध्या: ‘अवियाउरियाओ’ जानुकूर्परमातार: सुरभिसुगन्धगन्धिका: विपुलान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना: विहरन्ति, अहम् अधन्या अपुण्या अकृतपुण्या नो संशक्नोमि राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्तुम्।
१३१. तदनन्तर किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्बजागरिका से जागरणा करते हुए उस सोमा ब्राह्मणी के यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न होगा—इस प्रकार मैं दुर्जात, दुर्जन्मा, हतप्रहत भाग्य वाले तथा एक ही प्रहार से पतित (एक साथ थोड़े-थोड़े अन्तराल से उत्पन्न) इन बहुत से बालकों यावत् डिंभिकाओं में से किन्हीं के उत्तानशयन करने से यावत् किन्हीं के द्वारा प्रस्रवण किए जाने पर तथा मूत्र, मल और वमन से सुलिप्त (अत्यधिक लिप्त) और उपलिप्त (पूरी तरह लिप्त) होने से यावत् परम दुर्गन्धयुक्त होने के कारण मैं राष्ट्रकूट के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करने में समर्थ नहीं हूं, इसलिए धन्य हैं वे माताएं यावत् उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है, जो वन्ध्या हैं, सन्तान को पैदा न करने वाली तथा जानु और कूर्पर की माता हैं, जो सुरभित गंध से युक्त द्रव्यों से सुगंधित हो विपुल मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करती हैं। मैं अधन्या, अपुण्या तथा अकृतपुण्या होने से राष्ट्रकूट के साथ विपुल, मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करने में समर्थ नहीं हूं।
सोमागिहे अज्जागमण-पदं
१३२. तेणं कालेणं तेणं समएणं सुव्वयाओ नाम अज्जाओ इरियासमियाओ जाव बहुपरिवाराओ पुव्वाणुपुव्विं चरमाणीओ गामाणुगामं दूइज्जमाणीओ जेणेव विभेले सण्णिवेसे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणीओ विहरंति।।
सोमागृहे आर्या-आगमन-पदम्
तस्मिन् काले तस्मिन् समये सुव्रता: नाम आर्या: ईर्यासमिता: यावत् बहुपरिवारा: पूर्वानुपूर्व्या चरन्त्य: ग्रामानुग्रामं दूयमाना: यत्रैव विभेल: सन्निवेश: तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन्त्य: विहरन्ति।
सोमा के घर में आर्या-आगमन-पद
१३२. उस काल और उस समय सुव्रत आर्याएं ईर्यासमिति से समित यावत् बहु परिवार वाली होंगी। वे क्रमानुसार विचरण करती हुई, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करती हुई जहां विभेल सन्निवेश होगा वहीं आएंगी, आकर प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपने आपको भावित करती हुई विहरण करेंगी।
१३३. तए णं तासिं सुव्वयाणं अज्जाणं एगे संघाडए विभेले सण्णिवेसे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे रट्ठकूडस्स गिहं अणुपविट्ठे।।
तत: तासां सुव्रतानाम् आर्याणाम् एक: संघाटक: विभेले सन्निवेशे उच्चनीचमध्यमानि कुलानि गृहसमुदानस्य भिक्षाचर्यायै अटन् राष्ट्रकूटस्य गृहम् अनुप्रविष्ट:।
१३३. तदनन्तर उन सुव्रत आर्याओं का एक संघाटक विभेल सन्निवेश में उच्च, नीच और मध्यम कुलों में सामुदानिक भिक्षा के लिए भ्रमण करता हुआ राष्ट्रकूट के घर में अनुप्रविष्ट होगा।
१३४. तए णं सा सोमा माहणी ताओ अज्जाओ एज्जमाणीओ पासइ पासित्ता हट्ठा खिप्पामेव आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठपयाइं अणुगच्छइ, अणुगच्छित्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पडिलाभेइ, पडिलाभेत्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं अज्जाओ! रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, संवच्छरे-संवच्छरे जुयलं पयामि, सोलसहिं संवच्छरेहिं बत्तीसं दारगरूवे पयाया। तए णं अहं तेहिं बहूहिं दारएहि य जाव डिंभियाहि य अप्पेगइएहिं उत्ताणसेज्जएहिं जाव मुत्तमाणेहिं दुज्जाएहिं दुज्जम्मएहिं हयविप्पहयभग्गेहिं एगप्पहार-पडिएहिं जेणं मुत्त-पुरीस-वमिय-सुलित्तोवलित्ता जाव परमदुग्गंधा नो संचाएमि रट्ठकूडेणं सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरित्तए, तं इच्छामि णं अहं अज्जाओ! तुम्हं अंतिए धम्मं निसामेत्तए।।
तत: सा सोमा माहनी ता: आर्या: आयन्ती: पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टा क्षिप्रमेव आसनात् अभ्युत्तिष्ठति, अभ्युत्थाय सप्ताष्टपदानि अनुगच्छति, अनुगम्य वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन प्रतिलाभयति प्रतिलाभ्य एवम् अवादीत्—एवं खलु अहम् आर्या:! राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, संवत्सरे-संवत्सरे युगलं प्रजनयामि, षोडशसु संवत्सरेषु द्वात्रिंशतं दारकरूपा: प्रजाता:। तत: अहं तै: बहुभि: दारकै: च यावत् डिम्भिकाभि: च अप्येककै: उत्तानशय्याभि: यावत् मुत्रयद्भि: दुर्जातै: दुर्जन्मकै: हतविप्रहतभग्नै: एकप्रहारपतितै: येन मुत्र-पुरीष-वमित-सुलिप्तोपलिप्ता: यावत् परमदुर्गन्धा: नो संशक्नोमि राष्ट्रकूटेन सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्तुम्, तत् इच्छामि अहम् आर्या:। युष्माकम् अन्तिके धर्मं निशमितुम्।
१३४. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी उन आर्याओं को आते हुए देखेगी, देखकर हृष्ट-तुष्ट हो शीघ्र आसन से उठेगी, उठकर सात-आठ कदम सामने जाएगी, सामने जाकर वंदना करेगी, नमस्कार करेगी। वंदना कर, नमस्कार कर विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य से उनको प्रतिलाभित करेगी, प्रतिलाभित कर इस प्रकार कहेगी—आर्याओ! इस प्रकार मैं राष्ट्रकूट के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण कर रही थी। मैंने प्रतिवर्ष एक युगल को जन्म दिया। सोलह वर्षों में बत्तीस बच्चों को जन्म दिया। मैं दुर्जात, दुर्जन्मा, हतप्रहत भाग्य वाले तथा एक प्रहार से पतित (एक साथ थोड़े-थोड़े अन्तराल से उत्पन्न) उन बहुत से बालकों यावत् डिंभिकाओं में से किसी के उत्तानशयन करने से यावत् किसी के द्वारा प्रस्रवण किए जाने से तथा मूत्र, मल और वमन से सुलिप्त (अत्यधिक लिप्त) और उपलिप्त (पूरी तरह से लिप्त) होने से यावत् परम दुर्गन्ध से युक्त होने के कारण मैं राष्ट्रकूट के साथ विपुल, भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करने में समर्थ नहीं हूं। इसलिए आर्याओ! मैं तुम्हारे पास धर्म सुनना चाहती हूं।
सोमाए धम्मपडिवत्ति-पदं
१३५. तए णं ताओ अज्जाओ सोमाए माहणीए विचित्तं केवलिपण्णत्तं धम्मं परिकहेंति।।
सोमाया: धर्मप्रतिपत्ति-पदम्
तत: ता: आर्या: सोमायै माहन्यै विचित्रं केवलिप्रज्ञप्तं धर्मं परिकथयन्ति।
सोमा का धर्मप्रतिपत्ति-पद
१३५. तदनन्तर वे आर्याएं सोमा ब्राह्मणी को विचित्र केवलिप्रज्ञप्त धर्म का उपदेश देंगी।
१३६. तए णं सा सोमा माहणी तासिं अज्जाणं अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठचित्तमाणंदिया पीइमणा परमसोमणस्सिया हरिस-वसविसप्पमाणहियया ताओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—सद्दहामि णं अज्जाओ! निग्गंथं पावयणं जाव अब्भुट्ठेमि णं अज्जाओ! निग्गंथं पावयणं, एवमेयं अज्जाओ! जाव से जहेयं तुब्भे वयह जं, नवरं—अज्जाओ! रट्ठकूडं आपुच्छामि। तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि।
अहासुहं देवाणुप्पिए! मा पडिबंधं।।
तत: सा सोमा माहनी तासाम् आर्याणाम् अन्तिके धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्टचित्ता आनन्दिता प्रीतिमना परमसौमनस्यिता हर्षवशविसर्पमाणहृदया ता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—श्रद्दधामि आर्या:! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं यावत् अभ्युत्तिष्ठामि आर्या:। नैर्ग्रन्थं प्रवचनं, एवमेतत् आर्या:! यावत् स: यथेदं यूयं वदथ यत्, नवरं—आर्या:! राष्ट्रकूटम् आपृच्छामि। तत: अहं देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजामि।
यथासुखं देवानुप्रिये! मा प्रतिबन्धम्।
१३६. तदनन्तर उन आर्याओं के पास धर्म को सुनकर, अवधारण कर वह सोमा ब्राह्मणी हृष्ट-तुष्ट चित्त वाली, आनन्दित, प्रीतिपूर्ण मन वाली, परम सौमनस्य-युक्त और हर्ष से विकस्वर हृदय वाली हो उन आर्याओं को वंदना करेगी, नमस्कार करेगी। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहेगी—आर्याओ! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन पर श्रद्धा करती हूं यावत् आर्याओ! मैं निर्ग्रन्थ-प्रवचन में अभ्युत्थान करती हूं। आर्याओ! यह ऐसा ही है यावत् वैसा ही है जैसा आप कह रही हो। केवल इतना विशेष है—आर्याओ! मैं राष्ट्रकूट की अनुमति प्राप्त करूंगी। उसके बाद मैं देवानुप्रियाओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होऊंगी।
जैसा सुख हो देवानुप्रिये! प्रतिबन्ध मत करो।
१३७. तए णं सा सोमा माहणी ताओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता पडिविसज्जेइ।।
तत: सा सोमा माहनी ता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा प्रतिविसृजति।
१३७. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी उन आर्याओं को वंदना करेगी, नमस्कार करेगी। वंदना कर, नमस्कार कर उन्हें प्रतिविसर्जित करेगी।
१३८. तए णं सा सोमा माहणी जेणेव रट्ठकूडे तेणेव उवागया करयल-परिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी—एवं खलु मए देवाणुप्पिया! अज्जाणं अंतिए धम्मे निसंते, से वि य णं धम्मे इच्छिए पडिच्छिए अभिरुइए। तए णं अहं (इच्छामि?) देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए।।
तत: सा सोमा माहनी यत्रैव राष्ट्रकूट: तत्रैव उपागता करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अंजलिं कृत्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु मया देवानुप्रिय! आर्याणाम् अन्तिके धर्म: निशान्त:। स: अपि च धर्म: इष्ट: प्रतीष्ट: अभिरुचित:। तत: अहं (इच्छामि?) देवानुप्रिय! युष्माभि: अभ्यनुज्ञाता सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजितुम्।
१३८. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी जहां राष्ट्रकूट होगा वहीं आएगी। दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहेगी—देवानुप्रिय! इस प्रकार मैंने आर्याओं के पास धर्म को सुना है। मुझे वही धर्म इष्ट, प्रतीप्सित और अभिरुचित है। इसलिए देवानुप्रिय! मैं तुमसे अनुज्ञात हो सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होना चाहती हूं।
१३९. तए णं से रट्ठकूडे सोमं माहणिं एवं वयासी—मा णं तुमं देवाणुप्पिए! इयाणिं मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहि, भुंजाहि ताव देवाणुप्पिए! मए सद्धिं विउलाइं भोगभोगाइं। तओ पच्छा भुत्तभोई सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहि।।
तत: स: राष्ट्रकूट: सोमां माहनीम् एवम् अवादीत्—मा त्वं देवानुप्रिये! इदानीं मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रज, भुञ्ज तावत् देवानुप्रिये! मया सार्द्धं विपुलान् भोग्यभोगान्। तत: पश्चात् भुक्तभोगिनी सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रज।
१३९. तदनन्तर वह राष्ट्रकूट सोमा ब्राह्मणी को इस प्रकार कहेगा—देवानुप्रिये! अभी तुम मुंड होकर अगार से अनगारता में प्रव्रजित मत बनो। देवानुप्रिये! तुम तब तक (जब तक मैं जीवित हूं) मेरे साथ विपुल भोगार्ह भोगों का भोग करो। उसके बाद भुक्तभोगी बन सुव्रत आर्याओं के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित हो जाना।
१४०. तए णं सा सोमा माहणी रट्ठकूडस्स एयमट्ठं पडिसुणेइ।।
तत: सा सोमा माहनी राष्ट्रकूटस्य एतम् अर्थं प्रतिशृणोति।
१४०. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी राष्ट्रकूट के इस अर्थ को स्वीकार करेगी।
१४१. तए णं सा सोमा माहणी ण्हाया जाव अप्पमहग्घाभरणालंकिय-सरीरा चेडियाचक्कवालपरि-किण्णा साओ गिहाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता विभेलं सण्णिवेसं मज्झंमज्झेणं जेणेव सुव्वयाणं अज्जाणं उवस्सए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सुव्वयाओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ पज्जुवासइ।।
तत: सा सोमा माहनी स्नाता यावत् अल्पमहार्घ्याभरणालंकृतशरीरा चेटिकाचक्रवालपरिकीर्णा स्वकात् गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य विभेलस्य सन्निवेशस्य मध्यमध्येन यत्रैव सुव्रतानाम् आर्याणाम् उपाश्रय: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सुव्रता: आर्या: वन्दते नमस्यति पर्युपास्ते।
१४१. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी स्नान कर यावत् अल्पभार वाले बहुमूल्य आभूषणों से शरीर को अलंकृत कर, दासी-समूह से परिवृत हो अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण करेगी, प्रतिनिष्क्रमण कर विभेल सन्निवेश के बीचोबीच होकर जहां सुव्रत आर्याओं का उपाश्रय होगा वहीं आएगी, आकर सुव्रत आर्याओं को वंदना करेगी, नमस्कार करेगी और पर्युपासना करेगी।
१४२. तए णं ताओ सुव्वयाओ अज्जाओ सोमाए माहणीए विचित्तं केवलिपण्णत्तं धम्मं परिकहेंति—जहा जीवा बज्झंति, जहा जीवा मुच्चंति।।
तत: ता: सुव्रता: आर्या: सोमायै माहन्यै विचित्रं केवलिप्रज्ञप्तं धर्मं परिकथयन्ति—यथा जीवा: बध्यन्ते, यथा जीवा: मुच्यन्ते।
१४२. तदनन्तर वे सुव्रत आर्याएं सोमा ब्राह्मणी को विचित्र केवलिप्रज्ञप्त धर्म का उपदेश देंगीं, जैसे—जिन कारणों से जीव बद्ध होते हैं तथा जिन कारणों से जीव मुक्त होते हैं।
१४३. तए णं सा सोमा माहणी सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए दुवालसविहं सावगधम्मं पडिवज्जइ, पडिवज्जित्ता सुव्वयाओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जामेव दिसिं पाउब्भूया तामेव दिसिं पडिगया।।
तत: सा सोमा माहनी सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके द्वादशविधं श्रावकधर्मं प्रतिपद्यते, प्रतिपद्य सुव्रता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा यस्या दिश: प्रादुर्भूता तामेव दिशं प्रतिगता।
१४३. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी सुव्रत आर्याओं के पास बारह प्रकार वाले श्रावकधर्म को स्वीकार करेगी, स्वीकार कर सुव्रत आर्याओं को वंदना करेगी, नमस्कार करेगी, वंदना कर, नमस्कार कर जिस दिशा से आएगी, उसी दिशा में लौट जाएगी।
१४४. तए णं सा सोमा माहणी समणोवासिया जाया—अभिगय-जीवाजीवा जाव अप्पाणं भावेमाणी विहरइ।।
तत: सा सोमा माहनी श्रमणोपासिका जाता—अभिगतजीवा-जीवा यावत् आत्मानं भावयन्ती विहरति।
१४४. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी श्रमणोपासिका हो जाएगी, जीव-अजीव को जानने वाली६४यावत् अपने आपको भावित करती हुई विहरण करेगी।
सूत्र १४४
६४. जीव-अजीव को जानने वाली (अभिगयजीवाजीवा)
प्रस्तुत सूत्र में श्रमणोपासिका सोमा के लिए ‘अभिगयजीवाजीवा’ विशेषण है। ज्ञातव्य है कि एक श्रावक भी स्थूल प्राणातिपात-विरमण व्रत आदि की साधना करता है। इसके लिए आवश्यक है कि उसे जीव और अजीव की पहचान हो। जीव और अजीव के लक्षणों का विज्ञाता ही उनके प्रति संयम का व्यवहार कर सकता है।
सूत्रकार ने अन्य विशेषणों की अवगति के लिए यावत् पद से ‘ओवाइयं’ सूत्र से पाठ-संग्रहण का संकेत किया है। उसके लिए द्रष्टव्य ‘ओवाइयं’ सूत्र १२०।
सोमाए पव्वज्जा-पदं
१४५. तए णं ताओ सुव्वयाओ अज्जाओ अण्णया कयाइ विभेलाओ सण्णिवेसाओ पडिनिक्खमंति, पडिनिक्खमित्ता बहिया जणवयविहारं विहरंति।।
सोमाया: प्रव्रज्या-पदम्
तत: ता: सुव्रता: आर्या: अन्यदा कदाचिद् विभेलात् सन्निवेशाद् प्रतिनिष्क्रामन्ति, प्रतिनिष्क्रम्य बहि: जनपदविहारं विहरन्ति।
सोमा का प्रव्रज्या-पद
१४५. तदनन्तर किसी समय वे सुव्रत आर्याएं विभेल सन्निवेश से प्रतिनिष्क्रमण करेंगी, प्रतिनिष्क्रमण कर बाहर जनपदविहार से विहरण करेंगी।
१४६. तए णं ताओ सुव्वयाओ अज्जाओ अण्णया कयाइ पुव्वाणुपुव्विं चरमणीओ जाव विहरंति।।
तत: ता: सुव्रता: आर्या: अन्यदा कदाचित् पूर्वानुपूर्व्या चरन्त्य: यावत् विहरन्ति।
१४६. तदनन्तर किसी समय सुव्रत आर्याएं क्रमानुसार विचरण करती हुई यावत् विहरण करेंगी।
१४७. तए णं सा सोमा माहणी इमीसे कहाए लद्धट्ठा समाणी हट्ठा ण्हाया तहेव निग्गया जाव वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता धम्मं सोच्चा जाव जं, नवरं—रट्ठकूडं आपुच्छामि, तए णं पव्वयामि। अहासुहं।।
तत: सा सोमा माहनी अनया कथया लब्धार्था सती हृष्टा स्नाता तथैव निर्गता यावत् वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा धर्मं श्रुत्वा यावत् यत्, नवरं—राष्ट्रकूटम् आपृच्छामि, तत: प्रव्रजामि। यथासुखं।
१४७. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी इस संवाद के प्राप्त होने पर हृष्ट हो, स्नान कर, उसी प्रकार निकलकर यावत् वंदना करेगी, नमस्कार करेगी। वंदना कर, नमस्कार कर, धर्म को सुनकर यावत् इतना विशेष है—(वह कहेगी—) मैं राष्ट्रकूट की अनुमति प्राप्त करती हूं। उसके बाद प्रव्रजित होऊंगी। जैसा सुख हो।
१४८. तए णं सा सोमा माहणी सुव्वयाओ अज्जाओ वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता सुव्वयाणं अंतियाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव सए गिहे जेणेव रट्ठकूडे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहिया तहेव आपुच्छइ जाव पव्वइत्तए। अहासुहं देवाणुप्पिए! मा पडिबंधं।।
तत: सा सोमा माहनी सुव्रता: आर्या: वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा सुव्रतानाम् अन्तिकात् प्रतिनिष्क्राति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव स्वकं गृहं यत्रैव राष्ट्रकूट: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं तथैव आपृच्छति यावत् प्रव्रजितुम्। यथासुखं देवानुप्रिये! मा प्रतिबन्धम्।
१४८. तदनन्तर वह सोमा ब्राह्मणी सुव्रत आर्याओं को वंदना करेगी, नमस्कार करेगी। वंदना कर, नमस्कार कर सुव्रत आर्याओं के पास से प्रतिनिष्क्रमण करेगी, प्रतिनिष्क्रमण कर जहां अपना घर होगा वहीं आएगी, आकर हाथ जोड़कर उसी प्रकार अनुमति प्राप्त करेगी यावत् (कहेगी—) मैं प्रव्रजित होना चाहती हूं। जैसा सुख हो देवानुप्रिये! प्रतिबन्ध मत करो।
१४९. तए णं से रट्ठकूडे विउलं असणं तहेव जहा पुव्वभवे सुभद्दा जाव अज्जा जाया—इरियासमिया जाव गुत्तबंभयारिणी।।
तत: स: राष्ट्रकूट: विपुलम् अशनं तथैव यथा पूर्वभवे सुभद्रा यावत् आर्या जाता—ईर्यासमिता यावत् गुप्त-ब्रह्मचारिणी।
१४९. तदनन्तर वह राष्ट्रकूट उसी प्रकार विपुल अशन आदि (तैयार करवाएगा)। पूर्वभव में सुभद्रा की भांति यावत् वह (सोमा ब्राह्मणी) आर्या बन जाएगी, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्तब्रह्मचारिणी बन जाएगी।
सोमाए सामाणियदेवत्ताए उववत्ति-पदं
१५०. तए णं सा सोमा अज्जा सुव्वयाणं अज्जाणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं जाव भावेमाणी बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणिस्सइ, पाउणित्ता मासियाए संलेहणाए अत्ताणं झोसेत्ता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेइत्ता, आलोइय-पडिक्कंता समाहिपत्ता कालमासे कालं किच्चा सक्कस्स देविंदस्स देवरण्णो सामाणियदेवत्ताए उववज्जिहिइ।।
सोमाया: सामानिकदेवत्वेन उपपत्ति-पदम्
तत: सा सोमा आर्या सुव्रतानाम् आर्याणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीते, अधीत्य बहुभि: षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: यावत् भावयन्ती बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्स्यति, प्राप्य मासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषित्वा, षष्टिं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा, आलोचित-प्रतिकान्ता समाधिप्राप्ता कालमासे कालं कृत्वा शक्रस्य देवेन्द्रस्य देवराजस्य सामानिकदेवत्वेन उपपत्स्यते।
सोमा का सामानिक देव के रूप में उपपत्ति-पद
१५०. तदनन्तर वह आर्या सोमा सुव्रत आर्याओं के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन करेगी, अध्ययन कर बहुत से षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों के द्वारा यावत् अपने आपको भावित करती हुई बहुत वर्षों तक श्रामण्यपर्याय का पालन करेगी, पालन कर मासिक संलेखना से अपने आपको (अपने शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन कर, आलोचना और प्रतिक्रमण कर, समाधिप्राप्त हो, कालमास में काल करके देवेन्द्र देवराज शक्र के सामानिक देव के रूप में उपपन्न होगी।
१५१. तत्थ णं अत्थेगइयाणं देवाणं दो सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता। तत्थ णं सोमस्सवि देवस्स दो सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।
तत्र अप्येककेषां देवानां द्वौ सागरोपमौ स्थिति: प्रज्ञप्ता। तत्र सोमस्यापि देवस्य द्वौ सागरोपमौ स्थिति: प्रज्ञप्ता।
१५१. वहां कुछ देवों की दो सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है। वहां सोमदेव की भी दो सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।
१५२. से णं भंते! सोमे देवे ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं चयं चइत्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?
गोयमा! महाविदेहे वासे जाव अंतं काहिइ।।
स: भदन्त! सोम: देव: तत: देवलोकात् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण च्यवं च्युत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र
उपपत्स्यते? गौतम! महाविदेहे वर्षे यावत् अन्तं करिष्यति।
१५२. भंते! वह सोमदेव उस देवलोक से आयु:क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय के अनन्तर च्यवन कर कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा?
गौतम! महाविदेह क्षेत्र में यावत् (सर्वदु:खों का) अन्त करेगा।
निक्खेव-पदं
१५३. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं चउत्थस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
निक्षेप-पदम्
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां चतुर्थस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।
निक्षेप-पद
१५३. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के चौथे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
पंचमं अज्झयणं : पांचवां अध्ययन
पूण्णभद्दे : पूर्णभद्र
मूल
१५४. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं पुप्फियाणं चउत्थस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, पंचमस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण पुष्पिकानां चतुर्थस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, पंचमस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
१५४. भंते! यदि श्रमण भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के चौथे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने पुष्पिकाओं के पांचवें अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
१५५. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नामं नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। सामी समोसरिए। परिसा निग्गया।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नाम नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता।
१५५. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नाम का नगर था। गुणशिलक चैत्य था। श्रेणिक राजा था। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
१५६. तेणं कालेणं तेणं समएणं पुण्णभद्दे देवे सोहम्मे कप्पे पुण्णभद्दे विमाणे सभाए सुहम्माए पुण्णभद्दंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणियसाहस्सीहिं जहा सूरियाभे जाव बत्तीसइविहं नट्टविहिं उवदंसित्ता जाव जामेव दिसिं पाउब्भूए तामेव दिसिं पडिगए। कूडागारसाला। पुव्वभवपुच्छा।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये पूर्णभद्र: देव: सौधर्मे कल्पे पूर्णभद्रे विमाने सभायां सुधर्मायां पूर्णभद्रे सिंहासने चतसृभि: सामानिकसाहस्रीभि: यथा सूर्याभ: यावत् द्वात्रिंशत्विधां नाट्यविधिम् उपदर्श्य यावत् यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूत: तामेव दिशं प्रतिगत:। कूटागारशाला। पूर्वभवपूच्छा।
१५६. उस काल और उस समय पूर्णभद्र देव सौधर्म कल्प के पूर्णभद्र विमान की सुधर्मा सभा में, पूर्णभद्र सिंहासन पर, चार हजार सामानिक देवों के साथ, सूर्याभ देव की भांति यावत् बत्तीस प्रकार की नाट्यविधि का उपदर्शन कर जिस दिशा से आया था, उसी दिशा में लौट गया। यहां कूटागारशाला का दृष्टान्त ज्ञातव्य है। पूर्वभव की पृच्छा।
१५७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे मणिवइया नामं नयरी होत्था—रिद्ध-त्थिमिय-समिद्धा। चंदोतारायणे चेइए।।
एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे मणिपदिका नाम नगरी बभूव—ॠद्ध-स्तिमित-समृद्धा। चन्द्रोतारायणं चैत्यम्।
१५७. गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय इसी जंबूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में मणिपदिका नाम की नगरी थी। वह ॠद्ध, स्तिमित-स्थिर और समृद्ध थी। चन्द्रोतारायण नाम का चैत्य था।
१५८. तत्थ णं मणिवइयाए नयरीए पुण्णभद्दे नामं गाहावई परिवसई—अड्ढे।।
तत्र मणिपदिकायां नगर्यां पूर्णभद्र: नाम ‘गाहा’पति: परिवसति—आढ्य:।
१५८. उस मणिपदिका नगरी में पूर्णभद्र नाम का गृहपति रहता था, वह आढ्य था।
१५९. तेणं कालेणं तेणं समएणं थेरा भगवंतो जाइसंपण्णा जाव जीवियास-मरणभय-विप्पमुक्का बहुस्सुया बहुपरियारा पुव्वाणुपुव्विं चरमाणा जाव समोसढा। परिसा निग्गया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये स्थविरा: भगवन्त: जातिसम्पन्ना: यावत् जीविताशामरणभयविप्रमुक्ता: बहुश्रुता: बहुपरिवारा: पूर्वानुपूर्व्या चरन्त: यावत् समवसृता:। परिषद् निर्गता।
१५९. उस काल और उस समय स्थविर भगवान क्रमानुसार विचरण करते हुए यावत् समवसृत हुए। वे जातिसंपन्न यावत् जीवन की आशा और मरण के भय से विप्रमुक्त, बहुश्रुत और बहु परिवार वाले थे। परिषद ने निर्गमन किया।
१६०. तए णं से पुण्णभद्दे गाहावई इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे हट्ठतुट्ठे जाव जहा पण्णत्तीए गंगदत्ते तहेव निग्गच्छइ जाव निक्खंतो जाव गुत्तबंभयारी।।
तत: स: पूर्णभद्र: ‘गाहा’पति: अनया कथया लब्धार्थ: सन् हृष्टतुष्ट: यावत् यथा प्रज्ञप्त्यां गंगदत्त: तथैव निर्गच्छति यावत् निष्क्रान्त: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।
१६०. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर उस पूर्णभद्र गृहपति ने हृष्ट-तुष्ट हो यावत् भगवती सूत्र में प्रज्ञप्त गंगदत्त की भांति उसी प्रकार निष्क्रमण किया यावत् प्रव्रजित हुआ यावत् गुप्त ब्रह्मचारी बन गया।
१६१. तए णं से पुण्णभद्दे अणगारे तहारूवाणं थेराणं भगवंताणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं जाव भावित्ता बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता मासियाए संलेहणाए अप्पाणं झोसेत्ता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदित्ता, आलोइय-पडिक्कंते समाहिपत्ते कालमासे कालं किच्चा सोहम्मे कप्पे पुण्णभद्दे विमाणे उववायसभाए देवसयणिज्जंसि देवदूसंतरिए अंगुलस्स असंखेज्जइभागमेत्ताए ओगाहणाए पुण्णभद्ददेवत्ताए उववण्णे।।
तत: स: पूर्णभद्र: अनगार: तथारूपाणां स्थविराणाम् भगवताम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीते, अधीत्य बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: यावत् भावयित्वा बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्नोति, प्राप्य मासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषित्वा, षष्टिं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा, आलोचित-प्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालमासे कालं कृत्वा सौधर्मे कल्पे पूर्णभद्रे विमाने उपपातसभायां देवशयनीये देवदूष्यान्तरित: अङ्गुलस्य असंख्येय-मागमात्रया अवगाहनया पूर्णभद्रदेवत्वेन उपपन्न:।
१६१. तदनन्तर उस पूर्णभद्र अनगार ने तथारूप स्थविर भगवन्तों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, अध्ययन कर बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों के द्वारा यावत् अपने आपको भावित करते हुए बहुत वर्षों तक श्रामण्य पर्याय का पालन किया, पालन कर वह मासिक संलेखना से अपने आपको (अपने शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन कर, आलोचना और प्रतिक्रमण कर, समाधिप्राप्त हो कालमास में काल करके सौधर्मकल्प के पूर्णभद्र विमान की उपपात सभा में, देवदूष्य से आच्छन्न देवशयनीय में अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी अवगाहना वाले पूर्णभद्र देव के रूप में उपपन्न हुआ।
१६२. तए णं से पुण्णभद्दे देवे अहुणोववण्णे समाणे पंचविहाए पज्जत्तीए जाव भासमणपज्जत्तीए पज्जत्तभावं गए।।
तत: स: पूर्णभद्र: देव: अधुनोपपन्न: सन् पंचविधया पर्याप्त्या यावत् भाषामन:पर्याप्त्या पर्याप्तभावं गत:।
१६२. तदनन्तर वह पूर्णभद्र देव अधुनोपपन्न (उपपन्न मात्र) होने से पंचविध पर्याप्ति से यावत् भाषामन:पर्याप्ति से पर्याप्त भाव को प्राप्त हुआ।
१६३. एवं खलु गोयमा! पुण्णभद्देणं देवेणं सा दिव्वा देविड्ढी जाव अभिसमण्णागया।।
एवं खलु गौतम! पूर्णभद्रेण देवेन सा दिव्या देवर्द्धि: यावत् अभिसमन्वागता।
१६३. गौतम! इस प्रकार उस पूर्णभद्र देव को वह दिव्य देवर्द्धि यावत् अभिसमन्वागत हुई।
१६४. पुण्णभद्दस्स णं भंते! देवस्स केवइयं कालं ठिई पण्णत्ता?
गोयमा! दो सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।
पूर्णभद्रस्य भदन्त! देवस्य कियत् कालं स्थिति: प्रज्ञप्ता?
गौतम! द्वौ सागरोपमौ स्थिति: प्रज्ञप्ता।
१६४. भंते! पूर्णभद्र देव की स्थिति कितने काल की प्रज्ञप्त है?
गौतम! दो सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।
१६५. पुण्णभद्दे णं भंते! देवे ताओ देवलोगाओ जाव कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ? गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ जाव अंतं काहिइ।।
पूर्णभद्र: भदन्त! देव: तत: देवलोकात् यावत् कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते? गौतम! महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति यावत् अन्तं करिष्यति।
१६५. भंते! पूर्णभद्र देव उस देवलोक से (च्यवन कर) यावत् कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा? गौतम! महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा यावत् (सर्वदु:खों का) अन्त करेगा।
१६६. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं पंचमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां पंचमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
१६६. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के पांचवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
छट्ठं अज्झयणं : छठा अध्ययन
माणिभद्दे : मणिभद्र
मूल
१६७. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं पंचमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, छट्ठस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां पंचमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, षष्ठस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त?
हिन्दी अनुवाद
१६७. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने पुष्पिकाओं के पांचवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान् महावीर ने पुष्पिकाओं के छठे अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
१६८. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिय राया। सामी समोसरिए।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। स्वामी समवसृत:।
१६८. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नगर था। गुणशिलक चैत्य था। राजा श्रेणिक था। स्वामी समवसृत हुए।
१६९. तेणं कालेणं तेणं समएणं माणिभद्दे देवे सभाए सुहम्माए माणिभद्दंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणियसाहस्सीहिं जहा पुण्णभद्दो तहेव आगमणं नट्टविही पुव्वभवपुच्छा। मणिवई नयरी, माणिभद्दे गाहावई, थेराणं अंतिए पव्वज्जा, एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, बहूइं वासाइं परियाओ, मासिया संलेहणा, सट्ठिं भत्ताइं, माणिभद्दे विमाणे उववाओ, दो सागरोवमाइं ठिई, महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये माणिभद्र: देव: सभायां सुधर्मायां माणिभद्रे सिंहासने चतसृभि: सामानिकसाहस्रीभि: यथा पूर्णभद्र: तथैव आगमनं नाट्यविधि: पूर्वभवपृच्छा। मणिपदी नगरी, माणिभद्र: ‘गाहा’पति:, स्थविराणाम् अन्तिके प्रव्रज्या, एकादश अङ्गानि अधीते, बहूनि वर्षाणि पर्याय:, मासिकी संलेखना, षष्टिं भक्तानि, माणिभद्रे विमाने उपपात:, द्वौ सागरोपमौ स्थिति:, महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।
१६९. उस काल और उस समय माणिभद्र देव सुधर्मा सभा में माणिभद्र सिंहासन पर चार हजार सामानिक देवों के साथ (विहरण कर रहा था)। जिस प्रकार पूर्णभद्र उसी प्रकार (माणिभद्र) आया, नाट्यविधि का उपदर्शन कर लौट गया। पूर्वभव की पृच्छा। मणिपदी नगरी, माणिभद्र गृहपति। स्थविरों के पास प्रव्रज्या स्वीकार की। ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन किया। मासिक संलेखना की। अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन किया। माणिभद्र विमान में उपपात, दो सागरोपम की स्थिति। वह महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।
१७०. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फियाणं छट्ठस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पिकानां षष्ठस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।
१७०. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पिकाओं के छठे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
७-१० अज्झयणाणि: सप्तम से दशम अध्ययन
मूल
१७१. एवं दत्ते 7, सिवे 8, बले 9, अणाढिए 10, सव्वे जहा पुण्णभद्दे देवे। दो सागरोवमाइं ठिई। विमाणा देवसरिनामा।
पुव्वभवे दत्ते चंदणानामाए, सिवे मिहिलाए, बले हत्थिणपुरे नयरे, अणाढिए काकंदीए। चेइयाइं—जहा संगहणीए।।
संस्कृत छाया
एवं दत: 7, शिव: 8, बल: 9, अनादृत: 10, सर्वे यथा पूर्णभद्र: देव:। द्वौ सागरोपमौ स्थिति:। विमानानि देवसदृक्नामानि।
पूर्वभवे दत्त: चन्दनानामायां, शिव: मिथिलायां, बल: हस्तिनापुरे नगरे, अनादृत: काकंद्याम्। चैत्यानि—यथा संग्रहण्याम्।
हिन्दी अनुवाद
१७१. इसी प्रकार 7. दत्त 8. शिव 9. बल और 10. अनादृत—ये सभी पूर्णभद्र देव के समान ज्ञातव्य हैं। सभी की दो सागरोपम की स्थिति है। विमान देवों के सदृश नाम वाले हैं।
पूर्वभव में दत्त का चंदना नाम की नगरी में, शिव का मिथिला६५ में, बल का हस्तिनापुर६६ नगर में, अनादृत का काकंदी में जन्म हुआ। चैत्य संग्रहणी गाथा के अनुसार ज्ञातव्य हैं।
सूत्र १७१
६५. मिथिला में (मिहिलाए)
मिथिला विदेह जनपद की राजधानी थी। ठाणं में उल्लिखित दस राजधानियों में एक नाम ‘मिथिला’ का है। भगवान महावीर ने यहां छह चातुर्मास किए। मिथिला के समीप ही बसे ‘कनकपुर’ में जैनों की एक शाखा ‘मैथिलीया’ का उद्भव हुआ। यह नगरी प्राचीन सभ्यता और विद्या का केन्द्र रही है। आठवें गणधर अकम्पित का जन्म यहीं हुआ और प्रत्येकबुद्ध नमि को ‘कंकण’ की ध्वनि सुनकर वैराग्य भी यहीं हुआ। आचार्य महागिरी का यह प्रमुख विहार-क्षेत्र था। ईसा की नौवीं शताब्दी में यहां प्रसिद्ध विद्वान मंडनमिश्र रहते थे, जिनकी पत्नी ने शंकराचार्य से शास्त्रार्थ कर उन्हें पराजित किया था। वर्तमान में इसकी पहचान जनकपुर से की जाती है, जो नेपाल के धनुषा जिले में है।
६६. हस्तिनापुर (हत्थिणपुरे)
इसकी पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील में मेरठ से ३७ कि.मी. उत्तरपूर्व में स्थित ‘हस्तिनापुर’ गांव से की गई है।
ऐसी मान्यता है कि ॠषभ के सौ पुत्रों में से एक का नाम था—कुरु। कुरु के पुत्र का नाम था—‘हस्ती’ जो भारतवर्ष का एक प्रतापी शासक था। ‘हस्तिनापुर’ नगर इसी ने बसाया। वर्तमान में यह दिल्ली से उत्तरपूर्व में ९० कि.मी. दूर राष्ट्रीय राजमार्ग ११९ पर है।
♦
आमुख
इस उपांग का नाम ‘पुप्फचूलियाओ’ है। इसके दस अध्ययन हैं—१. श्री देवी २. हृी देवी ३. धृति देवी ४. कीर्ति देवी ५. बुद्धि देवी ६. लक्ष्मी देवी ७. इला देवी ८. सुरा देवी ९. रस देवी और १०. गंध देवी।
ये सभी अर्हत पार्श्व के शासन में दीक्षित हुईं। आर्या पुष्पचूला के पास रहकर सभी ने अध्ययन किया, साधना की, लेकिन शरीर के प्रति अनुराग और देह की विभूषा ने इनको बाकुशिक बना दिया। रात्निक आर्याओं द्वारा प्रेरित किए जाने पर भी वे दोषाचार से निवृत्त नहीं हुई, बल्कि पृथक् उपाश्रय में रहने लगी।
समुदाय में रहकर की जाने वाली साधना में प्रेरणा को अवकाश रहता है। समुदाय से अलग रहने वाला कभी-कभी निरंकुश एवं स्वेच्छाचारी बन जाता है। प्रस्तुत आगम में इसी तथ्य का प्रज्ञापन है। देवी के रूप में उपपति इनके विराधक होने का स्वयंभू प्रमाण है। ज्ञातव्य है कि ये सभी अपने अग्रिम भव में महाविदेह क्षेत्र में जन्म लेकर मोक्ष प्राप्त करेंगी।
प्रथम अध्ययन में श्रीदेवी का कथानक कुछ विस्तार से वर्णित है। शेष सभी अध्ययन मात्र एक सूत्र में सांकेतिक रूप में प्रज्ञप्त हैं।
पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन
सिरि : श्री
मूल
१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं तइयस्स वग्गस्स पुप्फियाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, चउत्थस्स णं भंते! वग्गस्स पुप्फचूलियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं कइ अज्झयणा पण्णत्ता?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां तृतीयस्य वर्गस्य पुष्पिकानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, चतुर्थस्य भदन्त! वर्गस्य पुष्पचूलिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन कति अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि?
हिन्दी अनुवाद
१. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के तृतीय वर्ग की पुष्पिकाओं का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने चतुर्थ वर्ग की पुष्पचूलिकाओं के कितने अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं?
२. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फचूलियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—
सिरि-हिरि-धिइ-कित्ति,
बुद्धि-लच्छी य होइ बोद्धव्वा।
इलादेवी सुरादेवी,
रसदेवी गंधदेवी य।।१।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पचूलिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—
श्री-हृी-धृति-कीर्ति:,
बुद्धि-लक्ष्मी: च भवति बोद्धव्या।
इलादेवी सुरादेवी,
रसदेवी गन्धदेवी च।।1।।
२. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पचूलिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—
१. श्री देवी २. हृी देवी ३. धृति देवी ४. कीर्ति देवी ५. बुद्धि देवी ६. लक्ष्मी देवी ७. इला देवी ८. सुरा देवी ९. रस देवी और १०. गंध देवी।
३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं चउत्थस्स वग्गस्स पुप्फचूलियाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स पुप्फचूलियाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां चतुर्थस्य वर्गस्य पुष्पचूलिकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य पुष्पचूलिकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
३. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने चतुर्थ वर्ग की पुष्पचूलिकाओं के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पचूलिकाओं के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
४. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। सेणिए राया। सामी समोसढे। परिसा निग्गया।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। श्रेणिक: राजा। स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता।
४. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नगर था। गुणशिलक चैत्य था। राजा श्रेणिक था। स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
५. तेणं कालेणं तेणं समएणं सिरिदेवी सोहम्मे कप्पे सिरिवडिंसए विमाणे सभाए सुहम्माए सिरिवडिंसयंसि सीहासणंसि चउहिं सामाणिय-साहस्सीहिं चउहिं महत्तरियाहिं सपरिवाराहिं जहा बहुपुत्तिया जाव नट्टविहिं उवदंसित्ता पडिगया, नवरं—दारियाओ नत्थि। पुव्वभवपुच्छा।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रीदेवी सौधर्मे कल्पे श्रीवतंसके विमाने सभायां सुधर्मायां श्रीवतंसके सिंहासने चतसृभि: सामानिक-साहस्रीभि: चतसृभि: महत्तरिकाभि: सपरिवाराभि: यथा बहुपुत्रिका यावत् नाट्यविधिम् उपदर्श्य प्रतिगता, नवरं—दारिका: नास्ति। पूर्वभवपृच्छा।
५. उस काल और उस समय श्री देवी सौधर्म कल्प के श्रीवतंसक विमान की सुधर्मा सभा में श्रीवतंसक सिंहासन पर चार हजार सामानिक देवियों के साथ तथा परिवार सहित चार महत्तराओं के साथ बहुपुत्रिका की भांति यावत् नाट्यविधि का उपदर्शन कर लौट गयी। केवल इतना विशेष है—वहां बालिकाएं नहीं थीं अर्थात् श्रीदेवी ने बालिकाओं की विकुर्वणा नहीं की। पूर्वभव की पृच्छा।
६. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेण समएणं रायगिहे नयरे। गुणसिलए चेइए। जियसत्तू राया।।
एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नगरम्। गुणशिलकं चैत्यम्। जितशत्रु: राजा।
६. गौतम! इस प्रकार उस काल और उस समय राजगृह नगर था। गुणशिलक चैत्य था। जितशत्रु राजा था।
७. तत्थ णं रायगिहे नयरे सुदंसणे नामं गाहावई परिवसई—अड्ढे।।
तत्र राजगृहे नगरे सुदर्शन: नाम ‘गाहा’पति: परिवसति—आढय:।
७. उस राजगृह नगर में सुदर्शन नाम का गृहपति रहता था। वह आढ्य (समृद्ध) था।
८. तस्स णं सुदंसणस्स गाहावइस्स पिया नामं भारिया होत्था—सूमाल-पाणिपाया।।
तस्य सुदर्शनस्य ‘गाहा’पते: प्रिया नाम भार्या बभूव—सुकुमार-पाणिपादा।
८. उस सुदर्शन गृहपति के प्रिया नाम की भार्या थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली थी।
९. तस्स णं सुदंसणस्स गाहावइस्स धूया, पियाए गाहावइणीए अत्तया भूया नामं दारिया होत्था—वुड्ढा वुड्ढकुमारी जुण्णा जुण्णकुमारी पडियपुतत्थणी वरगपरिवज्जिया यावि होत्था।।
तस्य सुदर्शनस्य ‘गाहा’पते: दुहिता, प्रियाया: ‘गाहा’पत्न्या: आत्मजा भूता नाम दारिका बभूव—वृद्धा वृद्धकुमारी जीर्णा जीर्णकुमारी पतितपुतस्तनी वरकपरिवर्जिता चापि बभूव।
९. उस सुदर्शन गृहपति की पुत्री, गृहपतिभार्या प्रिया की आत्मजा भूता नाम की बालिका थी। वह वृद्धा, वृद्धकुमारी, जीर्णा, जीर्णकुमारी, शिथिल पुत (नितम्ब) और स्तनों वाली तथा वर से परिवर्जित अर्थात् वरविहीन थी।१
सूत्र ९
१. प्रस्तुत सूत्र में भूता बालिका का वर्णन है। वह कुमारावस्था में भी वृद्धा जैसी लगती थी, इसलिए उसे वृद्धकुमारी कहा गया है। वह जीर्ण एवं जर्जर देह वाली थी, उसके अवयव शिथिल थे। इसलिए वह वृद्धा जैसी लगती थी। कोई भी उससे विवाह नहीं करना चाहता, इसलिए वह ‘वरकपरिवर्जिता’ थी।
१०. तेणं कालेणं तेणं समएणं पासे अरहा पुरिसादाणीए जाव नवरयणिए वण्णओ सो चेव समोसरणं। परिसा निग्गया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: यावत् नवरत्निक: वर्णक: स: चैव समवसरण:। परिषद् निर्गता।
१०. उस काल और उस समय पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व यावत् नौ हाथ की ऊंचाई वाले थे। वर्णक (वर्णनवाची आलापक)। वही समवसरण। परिषद् ने निर्गमन किया।
११. तए णं सा भूया दारिया इमीसे कहाए लद्धट्ठा समाणी हट्ठतुट्ठा जेणेव अम्मापियरो तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता एवं वयासी—एवं खलु अम्मताओ! पासे अरहा पुरिसादाणीए पुव्वाणु-पुव्विं चरमाणे जाव गणपरिवुडे विहरइ, तं इच्छामि णं अम्मताओ! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाया समाणी पासस्स अरहओ पुरिसादाणीयस्स पायवंदिया गमित्तए।
अहासुहं देवाणुप्पिए! मा पडिबंधं।।
तत: सा भूता दारिका अनया कथया लब्धार्था सती हृष्टतुष्टा यत्रैव अम्बापितरौ तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य एवम् अवादीत्—एवं खलु अम्बतात! पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: पूर्वानुपूर्व्या चरन् यावत् गणपरिवृत: विहरति, तत् इच्छामि अम्बतात! युवाभ्याम् अभ्यनुज्ञाता सती पार्श्वस्य अर्हत: पुरुषादानीयस्य पादवंदिका गन्तुम्।
यथासुखं देवानुप्रिये! मा प्रतिबन्धम्।
११. तदनन्तर भूता बालिका इस संवाद के प्राप्त होने पर हृष्ट तुष्ट हो जहां माता-पिता थे वहीं आई, आकर उसने इस प्रकार कहा—हे अम्मतात! इस प्रकार पुरुषादानीय अर्हत पार्श्व क्रमानुसार विचरण करते हुए यावत् गण से परिवृत हो विहरण कर रहे हैं, इसलिए हे अम्मतात! मैं तुमसे अनुज्ञात हो पुरुषादानीय अर्हत पार्श्व की पादवंदना के लिए जाना चाहती हूं।
जैसा सुख हो देवानुप्रिये! प्रतिबन्ध मत करो।
१२. तए णं सा भूया दारिया ण्हाया अप्पमहग्घाभरणालंकियसरीरा चेडीचक्कवालपरिकिण्णा साओ गिहाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता धम्मियं जाणप्पवरं दुरूढा।।
तत: सा भूता दारिका स्नाता अल्प-महार्घ्याभरणालंकृतशरीरा चेटीचक्रवाल-परिकीर्णा स्वकात् गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य धार्मिकं यानप्रवरम् आरूढा।
१२. तदनन्तर उस भूता बालिका ने स्नान कर, अल्पभार वाले बहुमूल्य आभरणों से शरीर को अलंकृत कर, दासी-समूह से परिवृत हो अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वह जहां बाहरी उपस्थानशाला थी वहीं आई, आकर प्रवर धार्मिक यान पर आरूढ़ हुई।
१३. तए णं सा भूया दारिया नियगपरिवारपरिवुडा रायगिहं नयरं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव गुणसिलए चेइए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता छत्ताईए तित्थयराइसए पासइ, पासित्ता धम्मियाओ जाणप्पवराओ पच्चोरुभित्ता चेडीचक्कवाल-परिकिण्णा जेणेव पासे अरहा पुरिसादाणीए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तिक्खुत्तो अयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ जाव पज्जुवासइ।।
तत: सा भूता दारिका निजकपरिवारपरिवृता राजगृहस्य नगरस्य मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव गुणशिलकं चैत्यं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य छत्रादीन् तीर्थकरातिशयान् पश्यति, दृष्ट्वा धार्मिकात् यानप्रवरात् प्रत्यवरुह्य चेटीचक्रवालपरिकीर्णा यत्रैव पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्रि: आदक्षिणं-प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति यावत् पर्युपास्ते।
१३. तदनन्तर अपने परिवार से परिवृत हो उस भूता बालिका ने राजगृह नगर के बीचोबीच होकर निष्क्रमण किया? निष्क्रमण कर, जहां गुणशिलक चैत्य था वहीं आई, आकर उसने तीर्थंकरों के छत्र आदि अतिशयों को देखा, देखकर प्रवर धार्मिक यान से प्रत्यवरोहण कर, दासी समूह से परिवृत हो वह जहां पुरुषादानीय अर्हत पार्श्व थे वहीं आई, आकर उसने दांई ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर वंदना की, नमस्कार किया यावत् पर्युपासना की।
१४. तए णं पासे अरहा पुरिसादाणीए भूयाए दारियाए तीसे य महइमहालियाए परिसाए धम्मं परिकहेइ, धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठा वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं जाव अब्भुट्ठेमि णं भंते! निग्गंथं पावयणं, से जहेयं तुब्भे वयह, जं नवरं भंते! अम्मापियरो आपुच्छामि, तए णं अहं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयामि।
अहासुहं देवाणुप्पिए!।।
तत: पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: भुतायै दारिकायै तस्यै च महामहत्यै परिषदे धर्मं परिकथयति, धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्टा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—श्रद्दधामि भदन्त! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं यावत् अभ्युत्तिष्ठामि भदन्त! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं, स: यथेदं यूयं वदथ, यत् नवरं भदन्त! अम्बापितरौ आपृच्छामि, तत: अहं देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजामि।
यथासुखं देवानुप्रिये!
१४. तदनन्तर पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व ने भूता बालिका को उस अतिविशाल परिषद् में धर्म का उपदेश दिया। धर्म को सुनकर, अवधारण कर हृष्ट-तुष्ट हो उसने वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर,नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन पर श्रद्धा करती हूं यावत् निर्ग्रन्थ प्रवचन में अभ्युत्थान करती हूं। यह वैसा ही है जैसा आप कह रहे हो। केवल इतना विशेष है—भंते! मैं माता-पिता की अनुमति लेती हूं। उसके बाद मैं देवानुप्रिय के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होऊंगी।
जैसा सुख हो, देवानुप्रिये!
१५. तए णं सा भूया दारिया तमेव धम्मियं जाणप्पवरं दुरूहइ, दुरूहित्ता जेणेव रायगिहे नयरे तेणेव उवागया, रायगिहं नयरं मज्झंमज्झेणं जेणेव सए गिहे तेणेव उवागया, रहाओ पच्चोरुहित्ता जेणेव अम्मापियरो तेणेव उवागया, करयल परिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जहा जमाली आपुच्छइ,। अहासुहं देवाणुप्पिए!।।
तत: सा भूता दारिका तमेव धार्मिकं यानप्रवरम् आरोहति, आरुह्य यत्रैव राजगृहं नगरं तत्रैव उपागता, राजगृहस्य नगरस्य मध्यमध्येन यत्रैव स्वकं गृहं तत्रैव उपागता, रथात् प्रत्यवरुह्य यत्रैव अम्बापितरौ तत्रैव उपागता, करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा यथा जमालि: आपृच्छति। यथासुखं देवानुप्रिये!
१५. तदनन्तर वह भूता बालिका उसी प्रवर धार्मिक यान पर आरूढ़ हुई, आरूढ़ होकर जहां राजगृह नगर था वहीं आई। राजगृह नगर के बीचोबीच होकर जहां अपना घर था वहीं आई, रथ से प्रत्यवरोहण कर जहां माता-पिता थे वहीं आई। दस नखों वाली दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर उसने जमालि की भांति२ अनुमति प्राप्त की। जैसा सुख हो देवानुप्रिये!
सूत्र १५
२. जमालि की भांति (जहा जमाली)
जमालि के वृत्तान्त की अवगति हेतु द्रष्टव्य भग. ९/१६५-१६७
१६. तए णं से सुदंसणे गाहावई विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेइ, आमंतेत्ता जाव जिमियभुत्तुत्तरकाले सुईभूए निक्खमणमाणेत्ता कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! भूयाए दारियाए पुरिससहस्सवाहिणिं सीयं उवट्ठवेह, उवट्ठवेत्ता एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह।।
तत: स: सुदर्शन: ‘गाहा’पति: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनम् आमन्त्रयति, आमन्त्र्य यावत् जिमितभुक्तोत्तरकाले शुचिभूते निष्क्रमणम् आनीय कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव देवानुप्रिया:! भूतायै दारिकायै पुरुषसहस्रवाहिनीं शिबिकाम् उपस्थापयत, उपस्थाप्य एताम् आज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयत।
१६. तदनन्तर उस सुदर्शन गृहपति ने विपुल अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य तैयार करवाया। मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों को आमंत्रित किया, आमंत्रित कर यावत् भोजनोपरान्त शुचिभूत हो निष्क्रमण की आज्ञा देकर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! शीघ्र ही भूता दारिका के लिए सहस्र पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिबिका को उपस्थित करो, उपस्थित कर इस आज्ञा को प्रत्यर्पित करो।
१७. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति।।
तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: ताम् आज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयन्ति।
१७. तदनन्तर उन कौटुम्बिक पुरुषों ने उस आज्ञा को प्रत्यर्पित किया।
१८. तए णं से सुदंसणे गाहावई भूयं दारियं ण्हायं जाव सव्वालंकार-विभूसियसरीरं पुरिससहस्सवाहिणिं सीयं दुरूहेइ, दुरूहेत्ता मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेण सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं रायगिहं नयरं मज्झंमज्झेणं जेणेव गुणसिलए चेइए तेणेव उवागए छत्तातीए तित्थयरातिसए पासइ, पासित्ता सीयं ठवेइ, ठवेत्ता भूयं दारियं सीयाओ पच्चोरुहेइ।
तत: स: सुदर्शन: ‘गाहा’पति: भूतां दारिकां स्नातां यावत् सर्वालमार-विभूषितशरीरां पुरुषसहस्रवाहिनीं शिबिकाम् आरोहयति, आरोहयित्वा मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनेन सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण राजगृहस्य नगरस्य मध्यमध्येन यत्रैव गुणशिलकं चैत्यं तत्रैव उपागत:, छत्रादीन् तीर्थकरातिशयान् पश्यति, दृष्ट्वा शिबिकां स्थापयति, स्थापयित्वा भूतां दारिकां शिबिकाया: प्रत्यवरोहयति।
१८. तदनन्तर उस सुदर्शन गृहपति ने स्नान कर यावत् समस्त अलंकारों से विभूषित शरीर वाली भूता बालिका को सहस्र पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिबिका पर आरूढ़ किया, आरूढ़ कर वह मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी और परिजनों के साथ संपरिवृत हो संपूर्ण ॠद्धि यावत् दुंदुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ राजगृह नगर के बीचोबीच होकर जहां गुणशिलक चैत्य था वहीं आया। उसने तीर्थंकरों के छत्र आदि अतिशयों को देखा, देखकर शिबिका को स्थापित किया, स्थापित कर भूता दारिका को शिबिका से नीचे उतारा।
१९. तए णं तं भूयं दारियं अम्मापियरो पुरओ काउं जेणेव पासे अरहा पुरिसादाणीए तेणेव उवागया तिक्खुत्तो वंदंति नमंसंति, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! भूया दारिया अम्हं धूया इट्ठा, एस णं देवाणुप्पिया! संसारभउव्विग्गा भीया जम्मणमरणाणं देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाइ। तं एयं णं देवाणुप्पिया! सिस्सिणीभिक्खं दलयामो। पडिच्छंतु णं देवाणुप्पिया! सिस्सिणिभिक्खं। अहासुहं देवाणुप्पिया!।।
तत: तां भूतां दारिकाम् अम्बापितरौ पुरत: कृत्वा यत्रैव पार्श्व: अर्हन् पुरुषादानीय: तत्रैव उपागतौ त्रि: वन्देते नमस्यत:, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादिष्टाम्—एवं खलु देवानुप्रिया:! भूता दारिका अस्माकं दुहिता इष्टा, एषा देवानुप्रिया:! संसारभयोद्विग्ना भीता जन्ममरणाभ्यां देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्डा भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजति। तत् एतां देवानुप्रिया:! शिष्याभिक्षां दद्व:। प्रतीच्छन्तु देवानुप्रिया:! शिष्याभिक्षाम्। यथासुखं देवानुप्रियौ!
१९. तदनन्तर (भूता के) माता-पिता भूता बालिका को आगे कर जहां पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व थे वहीं आए, तीन बार वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! इस प्रकार यह हमारी पुत्री भूता बालिका हमें इष्ट है। देवानुप्रिय! यह संसारभय से उद्विग्न तथा जन्म और मृत्यु से भयभीत है। यह देवानुप्रिय के पास मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित हो रही है। इसलिए हम इसे देवानुप्रिय को शिष्या की भिक्षा के रूप में देना चाहते हैं। देवानुप्रिय! शिष्या की भिक्षा को स्वीकार करें। जैसा सुख हो देवानुप्रिय!
२०. तए णं सा भूया दारिया पासेणं अरहा एवं वुत्ता समाणी हट्ठतुट्ठा उत्तरपुरत्थिमं दिसीभागं अवक्कम्मइ, अवक्कमित्ता सयमेव आभरणमल्लालंकारं ओमुयइ, जहा देवाणंदा, पुप्फचूलाणं अंतिए जाव गुत्तबंभयारिणी।।
तत: सा भूता दारिका पार्श्वेन अर्हता एवम् उक्ता सती हृष्टतुष्टा उत्तरपौरस्त्यं दिग्भागम् अवक्रामति, अवक्रम्य स्वयमेव आभरण-माल्यालमारम् अवमुञ्चति, यथा देवानन्दा, पुष्पचूलानाम् अन्तिके यावत् गुप्तब्रह्मचारिणी।
२०. अर्हत् पार्श्व के द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर वह बालिका भूता हृष्ट-तुष्ट हो उत्तरपूर्व-दिग्भाग में गयी, जाकर उसने स्वयं ही आभरण, माला और अलंकार उतारे। देवानंदा की भांति (अर्हत् पार्श्व ने उसको स्वयं प्रव्रजित किया) पुष्पचूला के पास रखा यावत् वह गुप्त ब्रह्मचारिणी बन गई।
२१. तए णं सा भूया अज्जा अण्णया कयाइ सरीरबाओसिया जाया यावि होत्था—अभिक्खणं-अभिक्खणं हत्थे धोवइ, पाए धोवइ, सीसं धोवइ, मुहं धोवइ, थणगंतराइं धोवइ, कक्खंतराइं धोवइ, गुज्झंतराइं धोवइ, जत्थ-जत्थ वि य णं ठाणं वा सेज्जं वा निसीहियं वा चेएइ, तत्थ-तत्थ वि य णं पुव्वामेव पाणएणं अब्भुक्खेइ, तओ पच्छा ठाणं वा सेज्जं वा निसीहियं वा चेएइ।।
तत: सा भूता आर्या अन्यदा कदाचिद् शरीरबाकुशिका जाता चापि बभूव—अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं हस्तौ धावति, पादौ धावति, शीर्षं धावति, मुखं धावति, स्तनकान्तराणि धावति, कक्षान्तराणि धावति, गुह्यान्तराणि धावति, यत्र-यत्रापि च स्थानं वा शय्यां वा नैषेधिकीं वा चेतति, तत्र-तत्रापि च पूर्वमेव पानकेन अभ्युक्षति, तत: पश्चात् स्थानं वा, शय्यां वा नैषेधिकीं वा चेतति।
२१. तदनन्तर किसी समय वह भूता आर्या शरीरबाकुशिका३ हो गयी। वह बार-बार हाथ धोती, पैर धोती, सिर धोती, मुख धोती, स्तनान्तर धोती, कक्षान्तर धोती, गु़ह्यान्तर धोती। वह जहां-जहां भी स्थान, शय्या और निषद्या करती, वहां-वहां (उस भूमि को) पहले पानी से धोती। उसके बाद वहां स्थान, शय्या और निषद्या करती।
सूत्र २१
३. शरीरबाकुशिका (सरीरबाओसिया)
निर्ग्रन्थ के पांच प्रकारों में दूसरा है—बकुश। बकुश के पांच प्रकार हैं—1. आभोग बकुश 2. अनाभोग बकुश 3. संवृत-बकुश 4. असंवृत बकुश 5. यथासूक्ष्म बकुश। यहां ज्ञातव्य है कि बकुश मूलगुण-प्रतिसेवक नहीं होता। वह उत्तरगुण प्रतिसेवक होता है।
वह निर्ग्रन्थ जो शरीर और उपकरणों की विभूषा में रत रहता है, जो ॠद्धि और रस की कामना करता है, जो सातगौरव (सुविधावाद) में संलग्न, परिवार में आसक्त तथा शबल चारित्र वाला होता है अर्थात् चारित्र में अतिचार के धब्बे लगाता रहता है, वह बकुश निर्ग्रन्थ कहलाता है।
यहां भूता आर्या के लिए शरीरबाकुशिका पद का प्रयोग है क्योंकि वह शरीर की विभूषा में रत रहती थी।
२२. तए णं ताओ पुप्फचूलाओ अज्जाओ भूयं अज्जं एवं वयासी—अम्हे णं देवाणुप्पिए! समणीओ निग्गंथीओ इरिया-समियाओ जाव गुत्तबंभ-यारिणीओ। नो खलु कप्पइ अम्हं सरीरबाओसियाणं होत्तए। तुमं च णं देवाणुप्पिए! सरीरबाओसिया अभिक्खणं-अभिक्खणं हत्थे धोवसि जाव निसीहियं चेएसि। तं णं तुमं देवाणुप्पिए! एयस्स ठाणस्स आलोएहि, सेसं जहा सुभद्दाए जाव पाडिएक्कं उवस्सयं उवसंपज्जित्ताणं विहरइ।।
तत: ता: पुष्पचूला: आर्या: भूताम् आर्याम् एवम् अवादिषु:—वयं देवानुप्रिये! श्रमण्य: निर्ग्रन्थ्य: ईर्यासमिता: यावत् गुप्तब्रह्मचारिण्य:। नो खलु कल्पते अस्माकं शरीरबाकुशिका: भवितुम्। त्वं च देवानुप्रिये! शरीरबाकुशिका (भूत्वा) अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं हस्तौ धावसि यावत् नैषेधिकीं चेतसि। तत् त्वं देवानुप्रिये! एतम् स्थानम् आलोचय, शेषं यथा सुभद्राया: यावत् प्रत्येकम् उपाश्रयम् उपसम्पद्य विहरति।
२२. तदनन्तर उस आर्या पुष्पचूला ने भूता आर्या को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! हम श्रमणियां, निर्ग्रन्थियां, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त-ब्रह्मचारिणियां हैं। हमें शरीरबाकुशिका होना नहीं कल्पता। देवानुप्रिये! तुम शरीरबाकुशिक होकर बार बार हाथ धोती हो यावत् निषद्या करती हो। इसलिए देवानुप्रिये! तुम इस स्थान की आलोचना करो। शेष सुभद्रा की भांति (ज्ञातव्य है) यावत् वह पृथक् उपाश्रय को स्वीकार कर विहार करने लगी।
२३. तए णं सा भूया अज्जा अणोहट्टिया अणिवारिया सच्छंदमई अभिक्खणं-अभिक्खणं हत्थे धोवइ जाव निसीहियं वा चेएइ।।
तत: सा भूता आर्या ‘अणोहट्टिया’ अनिवारिता स्वच्छन्दमति: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं हस्तौ धावति यावत् नैषेधिकीं वा चेतति।
२३. तदनन्तर वह भूता आर्या (अन्य आर्याओं के द्वारा) निवारित नहीं किए जाने से निरंकुश और स्वच्छंदमति होकर बार-बार हाथ धोती यावत् निषद्या करती।
२४. तए णं सा भूया अज्जा बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्धमासखमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणी बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, तस्स ठाणस्स अणालोइयपडिक्कंता कालमासे कालं किच्चा सोहम्मे कप्पे सिरिवडेंसए विमाणे उववायसभाए देवसयणिज्जंसि देवदूसंतरिया अंगुलस्स असंखेज्जइभागमेत्ताए ओगाहणाए सिरिदेवित्ताए उववण्णा। पंचविहाए पज्जत्तीए जाव भासमणपज्जत्तीए पज्जत्त-भावं गया।।
तत: सा भूता आर्या बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्धमास-क्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन्ती बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्य, तस्य स्थानस्य अनालोचित-प्रतिक्रान्ता कालमासे कालं कृत्वा सौधर्मे कल्पे श्रीवतंसके विमाने उपपातसभायां देवशयनीये देव-दूष्यान्तरिता अङ्ग्रुलस्य असंख्येय-भागमात्रया अवगाहनया श्रीदेवीत्वेन उपपन्ना। पंचविधया पर्याप्त्या यावत् भाषामन:पर्याप्त्या पर्याप्तभावं गता।
२४. तदनन्तर वह भूता आर्या बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम, द्वादश, पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से अपने आपको भावित करते हुए बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन कर, उस स्थान की आलोचना और प्रतिक्रमण किए बिना कालमास में काल करके सौधर्म कल्प के श्रीवतंसक विमान की उपपात सभा में देवदूष्य से आच्छन्न देवशयनीय में अंगुल के असंख्यातवें भाग जितनी अवगाहना वाली श्री देवी के रूप में उपपन्न हुई। वह पंचविध पर्याप्ति से यावत् भाषामन:पर्याप्ति से पर्याप्त-भाव को प्राप्त हुई।
२५. एवं खलु गोयमा! सिरीए देवीए एसा दिव्वा देविड्ढी लद्धा पत्ता। ठिई एगं पलिओवमं।।
एवं खलु गौतम! श्रिया देव्या एषा दिव्या देवर्द्धि: लब्धा प्राप्ता। स्थिति: एक: पल्योपम:।
२५. गौतम! इस प्रकार श्रीदेवी को यह दिव्य देवर्द्धि लब्ध हुई, प्राप्त हुई। उसकी स्थिति एक पल्योपम है।
२६. सिरी णं भंते! देवी ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?
गोयमा! महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।
श्री: भदन्त! देवी तत: देवलोकात् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण अनन्तर च्यवं च्युत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपस्त्यते?
गौतम! महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।
२६. भंते! श्रीदेवी उस देवलोक से आयु:क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय के अनन्तर च्यवन कर कहां जाएगी? कहां उपपन्न होगी?
गौतम! महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगी।
२७. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं पुप्फचूलियाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन पुष्पचूलिकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।
२७. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने पुष्पचूलिकाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
२-१० अज्झयणाणि : द्वितीय से दशम अध्ययन
मूल
२८. एवं सेसाणवि नवण्हं भाणियव्वं। सरिनामा विमाणा। सोहम्मे कप्पे। पुव्वभवे नयरचेइयपियमाईणं अप्पणो य नामाइं जहां संगहणीए। सव्वा पासस्स अंतिए निक्खंता। पुप्फचूलाणं सिस्सिणीयाओ सरीरबाउसियाओ सव्वाओ अणंतरं चयं चइत्ता महाविदेहे वासे सिज्झिहिंति।।
संस्कृत छाया
एवं शेषाणाम् अपि नवानां भणितव्यम्। सदृक्नामानि विमानानि। सौधर्मे कल्पे। पूर्वभवे नगरचैत्य-पितृमातॄणाम् आत्मनश्च नामानि यथा संग्रहण्यां। सर्वा: पार्श्वस्य अन्तिके निष्क्रान्ता:। पुष्पचूलानां शिष्या: शरीरबाकुशिका: सर्वा: अनन्तरं च्यवं च्युत्वा महाविदेहे वर्षे सेत्स्यन्ति।
हिन्दी अनुवाद
२८. इसी प्रकार शेष नौ अध्ययन भी वक्तव्य हैं। विमान सदृश नाम वाले हैं। सौधर्म कल्प में उपपत्ति। पूर्वभव के नगरों, चैत्यों, पिताओं और माताओं के तथा स्वयं के नाम संग्रहणी गाथा के अनुसार ज्ञातव्य हैं। सभी ने पार्श्व के पास निष्क्रमण किया अर्थात् प्रव्रज्या स्वीकार की। सभी पुष्पचूला की शिष्याएं एवं शरीरबाकुशिक हुईं। सभी देवभव के अनन्तर च्यवन कर महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होंगी।
♦
आमुख
प्रस्तुत आगम ‘वण्हिदसाओ’ का मूल नाम अन्धकवृष्णिदशा था। कालान्तर में ‘अन्धक’ शब्द लुप्त हो गया और ‘वृष्णिदशा’ पद रह गया। वर्तमान में यह उपांग ‘वण्हिदसाओ’ के नाम से ही प्रचलित है। इस उपांग के बारह अध्ययन हैं।
प्रथम अध्ययन में वासुदेव श्री कृष्ण के बड़े भाई बलदेव के पुत्र निषधकुमार के पूर्वभव और अनन्तरवर्ती दो भवों का विस्तार से वर्णन है। अध्ययन के प्रारंभ में द्वारिका नगरी, रैवतक पर्वत, नंदनवन उद्यान आदि का वर्णन ‘ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। इस अध्ययन में वासुदेव श्री कृष्ण के प्रभुत्व का, सैन्यशक्ति एवं साज-सज्जा का जो वर्णन है उसके आधार पर उस समय की यदुवंशीय राज्यप्रणाली की गरिमा एवं उच्चता का अनुमान किया जा सकता है। अर्हत् अरिष्टनेमि एवं वासुदेव श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों का वर्णन उत्तरज्झयणाणि, णायाधम्मकहाओ, अंतगडदसाओ आदि अनेक आगमों में प्राप्त होता है। ज्ञातव्य है कि वासुदेव श्रीकृष्ण वैताढ्य पर्वत से सागर पर्यन्त दक्षिणार्ध भरत और द्वारवती के एकमात्र अधिपति थे। समुद्रविजय प्रमुख दशार्ह वर्ग, बलदेव, प्रद्युम्न, शाम्ब, महासेन आदि सभी उनके अधीन थे। प्रस्तुत अध्ययन में श्रीकृष्ण के शौर्य, वैभव और प्रभुत्व का साक्षात्कार किया जा सकता है।
शेष सभी अध्ययनों का पूर्व की भांति संक्षिप्त रूप में निर्देश है।
पढमं अज्झयणं : पहला अध्ययन
निसढ़े : निषध
मूल
१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं चउत्थस्स वग्गस्स पुप्फचूलियाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, पंचमस्स णं भंते! वग्गस्स उवंगाणं वण्हिदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
संस्कृत छाया
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां चतुर्थस्य वर्गस्य पुष्पचूलिकानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, पंचमस्य भदन्त! वर्गस्य उपाङ्गानां वृष्णिदशानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
हिन्दी अनुवाद
१. भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के चतुर्थ वर्ग की पुष्पचूलिकाओं का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के पंचम वर्ग की वृष्णिदशाओं का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
२. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं वण्हिदसाणं दुवालस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—
निसढे मायणि-वह-वहे,
पगया जुत्ती दसरहे दढरहे य।
महाधणू सत्तधणू,
दसधणू नामे सयधणू य।।१।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन वृष्णिदशानां द्वादश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—
निषध: मादनि: वह: व्यथ:,
पगया युक्ति: दशरथ: दृढरथश्च।
महाधनु: सप्तधनु:,
दशधनु: नाम शतधनुश्च।।
२. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने वृष्णिदशाओं के बारह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—
1. निषध 2. मादनि 3. वह 4. व्यथ 5. पगया 6. युक्ति 7. दशरथ 8. दृढ़रथ 9. महाधनु 10. सप्तधनु 11. दसधनु और 12. शतधनु।
३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं उवंगाणं पंचमस्स वग्गस्स वण्हिदसाणं दुवालस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स वण्हिदसाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?
यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन उपाङ्गानां पंचमस्य वर्गस्य वृष्णिदशानां द्वादश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य वृष्णिदशानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?
३. भंते! यदि श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने उपांगों के पंचम वर्ग की वृष्णिदशाओं के बारह अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं तो भंते! श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने वृष्णिदशाओं के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?
४. एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं बारवई नामं नयरी होत्था—दुवालसजोयणायामा नवजोयण-वित्थिण्णा जाव पच्चक्खं देवलोयभूया पासादीया दरिसणिज्जा अभिरूवा पडिरूवा।।
एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये द्वारवती नाम नगरी बभूव—द्वादशयोजनायामा नवयोजन-विस्तीर्णा यावत् प्रत्यक्षं देवलोकभूता प्रासादीया दर्शनीया अभिरूपा प्रतिरूपा।
४. जम्बू! इस प्रकार उस काल और उस समय द्वारवती१ नाम की नगरी थी। वह बारह योजन लंबी तथा नौ योजन चौड़ी यावत् साक्षात् देवलोक तुल्य, चित्त को प्रसन्न करने वाली, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय थी।
सूत्र ४
१. द्वारवती (बारवई)
‘द्वारिका’ सौराष्ट्र जनपद की राजधानी थी। यह नगरी नौ योजन चौड़ी तथा बारह योजन लंबी, दर्शनीय और देवलोक के सदृश थी। इसका दूसरा नाम कुशस्थली भी मिलता है। दसवेआलियं की हारिभद्रीया वृत्ति में उल्लेख आता है कि जरासंध के भय से भयभीत हो हरिवंश में उत्पन्न दशार्ह मथुरा को छोड़कर सौराष्ट्र में गए और उन्होंने वहां द्वारवती नगरी बसायी। एक बार भगवान् अरिष्टनेमि द्वारिका नगरी में पधारे। वासुदेव श्रीकृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के दर्शन करने गए और प्रसंगवश द्वारिका के नाश के विषय में प्रश्न पूछा। भगवान् ने कहा—कृष्ण! बारह योजन लम्बी एवं नौ योजन चौड़ी यावत् प्रत्यक्ष देवलोक के समान इस द्वारिका नगरी का नाश मदिरा, अग्नि और द्वीपायन ॠषि के कारण होगा। द्वीपायन परिव्राजक ने जब यह बात सुनी तो ‘मैं द्वारिका-दहन का निमित्त न बनूं।’ यह सोच वह उत्तरापथ में चला गया। काल की गणना ठीक न कर सकने के कारण वह बारहवें वर्ष द्वारिका में आया। मदिरा-पान से उन्मत्त बने यादवकुमारों के द्वारा तिरस्कृत होकर उसने निदान किया। वह उसी अवस्था में मरकर अग्निकुमार देव बना तथा निदानवश उसने द्वारिका को भस्म कर डाला।
द्वारिका-दहन से पूर्व अरिष्टनेमि एक बार पुन: रैवतक पर्वत पर पधारे थे। द्वारिका-दहन के समय वे पल्हव देश में विराजमान थे।
५. तीसे णं बारवईए नयरीए बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए, एत्थ णं रेवतए नामं पव्वए होत्था—तुंगे गगणतलमणुलिहंतसिहरे नाणा-विहरुक्ख-गुच्छ-गुम्म-लया-वल्ली-परिगयाभिरामे हंस-मिय-मयूर-कोंच-सारस-चक्कवाग-मदणसाला-कोइलकुलोववेए तड-कडग-विवर-उज्झर-पवात-पब्भारसिहरपउरे अच्छरगण-देवसंघ-विज्जाहरमिहुणसंनिचिते निच्चच्छणए दसारवर-वीरपुरिस-तेल्लोक्कबलवगाणं सोमे सुभए पियदंसणे सुरूवे पासादीए दरिसणिज्जे अभिरूवे पडिरूवे।।
तस्या: द्वारवत्या: नगर्या: बहि: उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे, अत्र रैवतक: नाम पर्वत: बभूव—तुङ्ग: गगनतल-मनुलिहत्शिखर: नानाविधरुक्ष-गुच्छ-गुल्म-लता-वल्लि-परिगताभिराम: हंस-मृग-मयूर-क्रौंच-सारस-चक्रवाक-मदनशाला-कोकिलकुलोपेत: तट-कटक-विवर-उज्झर-प्रपात-प्राग्भार-शिखरप्रचुर: अप्सरगण-देवसंघ-विद्याधरमिथुनसंन्निचित: नित्यक्षणक: दशार्हवर-वीरपुरुष-त्रैलोक्यबलवत्कानां सोम: सुभग: प्रियदर्शन: सुरूप: प्रासादीय: दर्शनीय: अभिरूप: प्रतिरूप:।
५. उस द्वारवती नगरी के बाहर उत्तरपूर्व दिग्भाग में रैवतक नाम का पर्वत२ था। वह उन्नत, आकाशतल को छूने वाले शिखर से युक्त, नाना प्रकार के वृक्ष, गुच्छ, गुल्म, लता एवं वल्ली से परिगत, अभिराम तथा हंस, मृग, मयूर, क्रौञ्च, सारस, चक्रवाक, मैना एवं कोकिलकुल से उपेत, प्रचुर तट, कटक, विवर, निर्झर, प्रपात, थोड़ा-सा आगे की ओर झुके हुए शिखर-समूह से संपन्न था। वह अप्सरा-समूह, देव-समूह और विद्याधर-मिथुनों से आसेवित, सतत उत्सवमय दशार्हों के मध्य प्रवर वीरपुरुष, तीनों लोकों में बलवान श्री अरिष्टनेमि से सनाथ, सौम्य, सुभग, प्रियदर्शन, सुरूप, चित्त को प्रसन्न करने वाला, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय था।
२. रैवतक पर्वत (रेवतए)
द्वारवती नगरी के ईशानकोण में रैवतक नाम का पर्वत था। इस पर्वत पर नन्दनवन उद्यान और ‘सुरप्रिय’ नामक यक्षायतन था। यह पर्वत दशार्ह राजाओं को अत्यन्त प्रिय था। इसे उज्जयंत और गिरनार पर्वत भी कहा जाता है। भगवान अरिष्टनेमि का यहां अनेक बार पादार्पण हुआ। उन्होंने इसी पर्वत पर कैवल्य और बाद में निर्वाण को प्राप्त किया था, इसलिए इसे सिद्धिक्षेत्र भी माना जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने भी ‘रैवतक पर्वत की महत्ता को उजागर करते हुए अनेक विशेषणों का प्रयोग किया है। रैवतक पर्वत का वर्णन अन्य आगमों में भी प्राप्त है।
शब्दविमर्श
● रुक्खं—आम आदि के वृक्ष।
● गुच्छ—वृन्ताकि आदि पौधा।
● गुम्म—जिसका स्कन्ध छोटा हो तथा कांड, पत्र, पुष्प तथा फल अधिक हो, वह गुल्म कहलाता है।
● लया—जिसके स्कन्ध-प्रदेश से ऊपर एक ही शाखा हो, अन्य कोई शाखा न हो।
● वल्ली—ककड़ी आदि की बेल।
● हंस—एक जलपक्षी, यह दूध से पानी को अलग कर देता है।
● सारस—हंस की जाति का एक लंबी टांगों वाला पक्षी।
● चक्कवाक—चकवा पक्षी।
● मदणसाला—मैना, सारिका विशेष।
● पवात—जल की धारा, जो बहुत ऊंचाई से गिरे।
● पासादीय—जिसे देखकर चित्त प्रसन्न हो।
● दरिसणिज्ज—जिसे देखते रहने पर चक्षु थकान की अनुभूति न करें।
● अभिरूव—मनोज्ञ रूप वाला।
● पडिरूव—जिसका रूप हर द्रष्टा की आंखों में प्रतिबिम्बित हो।
६. तस्स णं रेवयगस्स पव्वयस्स अदूरसामंते, एत्थ णं नंदणवणे नामं उज्जाणे होत्था—सव्वोउय-पुप्फ-फल-समिद्धे रम्मे नंदण-वणप्पगासे पासाईए दरिसणिज्जे अभिरूवे पडिरूवे।।
तस्य रैवतकस्य पर्वतस्य अदूरसामन्ते, अत्र नन्दनवनं नाम उद्यानं बभूव—सर्वर्तुक-पुष्प-फल-समृद्धं रम्यं नन्दनवनप्रकाशं प्रासादीयं दर्शनीयम् अभिरूपं प्रतिरूपम्।
६. उस रैवतक पर्वत के न अति दूर न अति निकट नन्दनवन नाम का उद्यान था। वह सभी ॠतुओं में होने वाले पुष्पों एवं फलों से समृद्ध, रम्य, नंदनवन जैसा, चित्त को प्रसन्न करने वाला, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय था।
७. तत्थ णं नंदणवणे उज्जाणे सुरप्पिए नामं जक्खस्स जक्खाययणे होत्था—चिराईए जाव बहुजणो आगम्म अच्चेइ सुरप्पियं जक्खाययणं।।
तत्र नन्दनवने उद्याने सुरप्रियं नाम यक्षस्य यक्षायतनं बभूव—चिरातीतं यावत् बहुजन: आगम्य अर्चति सुरप्रियं यक्षायतनम्।
७. उस नंदनवन उद्यान में सुरप्रिय नामक यक्ष का यक्षायतन था। वह प्राचीन था यावत् वहां बहुत सारे लोग आकर सुरप्रिय यक्षायतन की अर्चा करते थे।
८. से णं सुरप्पिए जक्खाययणे एगेणं महया वणसंडेणं सव्वओ समंता संपरिक्खित्ते जहा पुण्णभद्दे जाव पुढविसिल्लावट्टए।।
तत् सुरप्रियं यक्षायतनं एकेन महता वनषण्डेण सर्वत: समन्तात् सम्परिक्षिप्तं यथा पूर्णभद्रं यावत् पृथ्वीशिलापट्टक:।
८. वह सुरप्रिय यक्षायतन पूर्णभद्र चैत्य की भांति चारों ओर से एक महान वनषंड से वेष्टित था यावत् वहां एक पृथ्वीशिलापट्टक था।
९. तत्थ णं बारवईए नयरीए कण्हे नामं वासुदेवे राया होत्था जाव रज्जं पसासेमाणे विहरइ।।
तत्र द्वारवत्यां नगर्यां कृष्ण: नाम वासुदेव: राजा बभूव यावत् राज्यं प्रशासयन् विहरति।
९. उस द्वारवती नगरी में कृष्ण नाम का वासुदेव३ राजा था यावत् वह राज्य पर प्रशासन करते हुए विहरण कर रहा था।
सूत्र ९
३. कृष्ण वासुदेव (कण्हे णामं वासुदेवे)
‘श्रीकृष्ण’ अन्धकवृष्णि के दस पुत्रों में सबसे छोटे वसुदेव के पुत्र थे। इनकी माता का नाम देवकी था। वर्तमान अवसर्पिणी में हुए नौ वासुदेवों में श्रीकृष्ण नौवें वासुदेव थे। श्रीकृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ लेकिन उनका पालन गोकुल में नन्द और यशोदा के घर हुआ। कृष्ण का एक नाम ‘केशव’ भी प्राप्त होता है। कालान्तर में कृष्ण ने कंस का संहार किया। कंस के श्वसुर जरासंध के भय से समुद्रविजय आदि मथुरा को छोड़कर सौराष्ट्र में चले गए, लेकिन जरासंध वहां भी पहुंच गया। दोनों में घोर संग्राम हुआ और अन्त में जरासंघ मृत्यु को प्राप्त हुआ।
वासुदेव श्रीकृष्ण और अर्हत् अरिष्टनेमि दोनों महापुरुष एक ही परिवार से जुड़े हुए हैं। श्रीकृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के चचेरे भाई थे। कुन्ती श्रीकृष्ण की बुआ थी। श्रीकृष्ण की १६००० हजार रानियां थी। उनमें पद्मावती, गौरी, गान्धारी, लक्ष्मणा, सुसीमा, जाम्बवती, सत्यभाभा और रुक्मिणी—ये आठ पट्टमहिषियां थीं। उनके पुत्रों में प्रद्युम्न, शाम्ब आदि का उल्लेख प्राप्त होता है। श्रीकृष्ण वैताढ्य पर्वत से लेकर सागर पर्यन्त दक्षिणार्द्ध भारत और द्वारवती के एकाधिकारी अधिपति थे।
वासुदेव श्रीकृष्ण आर्हत धर्म के प्रति भक्तिमान और गुणग्राही थे। देवसभा में स्वयं इन्द्र ने उनके इस गुणग्राही रूप की प्रशंसा की थी। अर्हत् अरिष्टनेमि का जब भी द्वारिका में पादार्पण होता, श्रीकृष्ण स्वयं अपने परिजनों के साथ भगवान की देशना सुनने जाते। एक बार श्रीकृष्ण ने प्रसंगवश भगवान से पूछा—प्रभो! यहां से मरकर मैं कहां जाऊंगा? भगवान ने कहा—कृष्ण! द्वारिका का नाश होने के पश्चात् तुम बलराम (बलदेव) के साथ दक्षिण दिशा के किनारे बसी पाण्डु मथुरा नगरी में पाण्डु पुत्रों के पास जाने के लिए निकलोगे, उस समय कौशाम्बी वन में तुम न्यग्रोध वृक्ष के नीचे पीताम्बर से शरीर को आच्छादित कर शयन करोगे। उस समय जराकुमार द्वारा कोदण्ड से छोड़े गए बाण से विद्ध होने के कारण मृत्यु को प्राप्त कर बालुका प्रभा नामक तीसरी नरक में जाओगे। इस बात को सुन श्रीकृष्ण आर्त्तध्यान करने लगे। अर्हत् अरिष्टनेमि ने कहा—कृष्ण! तुम आर्त्तध्यान मत करो। तुम नरक से उद्वृत्त होकर इसी जम्बूद्वीप के भरतक्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी में अमम नाम के बारहवें तीर्थंकर बनोगे। बहुत वर्षों तक जनोपकार करते हुए परिनिर्वाण को प्राप्त करोगे।
वासुदेव अपने आगामी तीर्थंकर भव की बात सुन अत्यन्त आह्लादित हुए। द्वारिका पहुंच कर उन्होंने अपने कौटुम्बिक पुरुषों के माध्यम से यह घोषणा की—‘इस नगरी का कोई भी व्यक्ति दीक्षा लेना चाहे तो उनके पीछे परिवार की सारी व्यवस्था का भारवहन मैं करूंगा। उस समय अनेक लोगों ने प्रव्रज्या स्वीकार की। वासुदेव कृष्ण की पद्मावती आदि आठों पटरानियां, शाम्ब, प्रद्युम्न आदि अनेक पुत्र, शाम्ब की पत्नियां मूलश्री, मूलदत्ता, अनिरुद्धकुमार तथा अन्य अनेक संबंधी और परिजन अर्हत् अरिष्टनेमि के शासन में दीक्षित हुए। नायाधम्मकहाओ, अंतगडदसाओ, निरयावलियाओ आदि आगमों में वासुदेव कृष्ण के जीवन से संबंधित अनेक प्रसंग और उनकी विस्तृत जानकारी प्राप्त होती है।
१०. से णं तत्थ समुद्दविजय-पामोक्खाणं दसण्हं दसाराणं, बलदेवपामोक्खाणं पंचण्हं महावीराणं, उग्गसेणपामोक्खाणं सोलसण्हं राईसाहस्सीणं, पज्जुण्ण-पामोक्खाणं अद्धुट्ठाणं कुमार-कोडीणं, संबपामोक्खाणं सट्ठीए दुद्दंतसाहस्सीणं, वीरसेणपा-मोक्खाणं एक्कवीसाए वीर-साहस्सीणं, रुप्पिणिपामोक्खाणं सोलसण्हं देवीसाहस्सीणं, अणंगसेणापामोक्खाणं अणेगाणं गणियासाहस्सीणं, अण्णेसिं च बहूणं राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभिईणं वेयड्ढगिरि-सागरमेरागस्स दाहिणड्ढभरहस्स आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्तं आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।
स: तत्र समुद्रविजयप्रमुखाणां दशानां दशार्हाणां, बलदेवप्रमुखाणां पंचानां महावीराणाम्, उग्रसेनप्रमुखाणां षोडशानां राजसाहस्रीणां, प्रद्युम्न-प्रमुखाणां ‘अद्धुट्ठाणं’ कुमारकोटीनां, शाम्बप्रमुखाणां षष्ट्या: दुर्दान्त-साहस्रीणां, वीरसेनप्रमुखाणां एकविंशते: वीरसाहस्रीणां, रुप्पिणीप्रमुखाणां षोडशानां देवीसाहस्रीणाम, अनंगसेना-प्रमुखाणां अनेकासां गणिकासाहस्रीणाम्, अन्येषां च बहूनां राजेश्वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतीनां वैताढ्य-गिरिसागर‘मेराग’स्स दक्षिणार्द्धभरतस्य आधिपत्यं पौरपत्यं स्वामित्वं भर्तृत्वं महत्तरकत्वम् आज्ञा-ईश्वर-सैनापत्यं कारयन् पालयन् विहरति।
१०. वह (कृष्ण वासुदेव) वहां समुद्रविजय प्रमुख दश दशार्हों४, बलदेव प्रमुख५ पांच महावीरों, उग्रसेन प्रमुख६ सोलह हजार राजाओं, प्रद्युम्न प्रमुख७ साढ़े तीन करोड़ कुमारों, शाम्ब प्रमुख८ साठ हजार दुर्दान्त यौद्धाओं, वीरसेन प्रमुख इक्कीस हजार वीरों, रुप्पिणी प्रमुख९ सोलह हजार देवियों, अनंगसेना प्रमुख अनेक हजार गणिकाओं का तथा अन्य बहुत से राजा, ईश्वर, तलवर, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठि, सेनापति, सार्थवाह आदि का वैताढ्य पर्वत१० से सागर पर्यन्त दक्षिणार्ध भरत का आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व, महत्तरत्व तथा आज्ञा, ऐश्वर्य और सेनापतित्व करते हुए, उनका पालन करते हुए विहरण करता था।
सूत्र १०
४. दस दशार्हों का (दसण्हं दसाराणं)
हरिवंश-पुराण के अनुसार यदुवंश का उद्भव हरिवंश से हुआ। यदुवंशीय राजा शूर के दो पुत्र थे—शौरि और सुवीर। किसी समय राजा शूर ने शौरि को राज्यभार सौंपकर दीक्षा स्वीकार कर ली। शौरि सुवीर को मथुरा का राज्य सौंपकर कुशार्तदेश चला गया। वहां उसने शौर्यपुर नामक नगर बसाया। सुवीर मथुरा का और शौरि सोरियपुर का राजा बना। शौरि राजा के अन्धकवृष्णि आदि तथा सुवीर के भोजकवृष्णि आदि अनेक पुत्र थे। भोजकवृष्णि के उग्रसेन और देवसेन दो पुत्र हुए। अन्धकवृष्णि की मुख्य रानी सुभद्रा के दस पुत्र हुए। उनके नाम इस प्रकार हैं—१. समुद्रविजय २. अक्षोभ्य ३. स्तिमित ४. हिमवान ५. विजय ६. अचल ७. धरण ८. पूरण ९. अभिचन्द्र और १०. वसुदेव। ये दसों भाई दशार्ह के नाम से प्रसिद्ध हो गए। बाद में दशार्ह के साथ दस शब्द और जुड़ गया। आगम साहित्य में स्थान स्थान पर ‘दसण्हं दसाराणं’ पाठ है। ऐसा प्रतीत होता है कि बाद में प्रत्येक भाई अथवा प्रत्येक यदुवंशी के लिए दसार (दशार्ह) शब्द प्रयुक्त होने लगा। ‘नायाधम्मकहाओ’ में दस दशार्ह राजाओं के लिए वृष्णिपुंगव, वीरपुरुष, त्रैलोक्य में बलिष्ठ, लाखों पशुओं के मान का मर्दन करने वाले, भवसिद्धिक, प्रवरपुण्डरीक, परम तेजस्वी आदि विशेषणों का प्रयोग है।
५. बलदेवप्रमुख (बलदेवपामोक्खाणं)
‘बलदेव’ का एक नाम ‘बलराम’ प्राप्त होता है। ये नौवें बलदेव एवं वासुदेव श्रीकृष्ण के बड़े भाई थे। इनकी माता का नाम रोहिणी तथा पिता का नाम वसुदेव था। द्वारिका-दहन के समय बलदेव और वासुदेव दोनों द्वारिका से प्रस्थान कर कौशाम्बी वन पहुंचे। श्रीकृष्ण की मृत्यु से बलदेव अत्यन्त दु:खी हो गए। वे छह माह तक भाई के शव को लेकर घूमते रहे। बाद में देव द्वारा प्रतिबोध प्राप्त कर संयम स्वीकार कर लिया। कठोर तपश्चर्या की और अंतिम समय में समाधिमृत्यु का वरण कर पांचवें देवलोक में उपपन्न हुए। वहां से च्यवन कर आगामी उत्सर्पिणी काल में इसी भरतक्षेत्र में ‘निष्पुलाक’ नाम के चौदहवें तीर्थंकर बनेंगे।
६. उग्रसेनप्रमुख (उग्गसेणपामोक्खाणं)
महाराजा कंस के पिता राजा उग्रसेन भोजकवृष्णि के पुत्र थे। उनकी रानी का नाम धारिणी था। वे मथुरा के शासक थे। कंस का जन्म होते ही महारानी धारिणी ने उसे कांसी की पेटी में डालकर नदी में प्रवाहित कर दिया। वह पेटिका तैरती हुई शौर्यपुर नगर पहुंची। सेठ सुभद्र ने उसे खोला, उसमें एक नवजात शिशु को देख वह स्तब्ध रह गया।
सुभद्र सेठ उस पेटिका को अपने घर ले गया और पत्नी को सारी बात बताई। वह भी बहुत प्रसन्न हुई और उसका लालन-पालन करने लगी। कंस स्वभाव से बहुत ही उद्दण्ड एवं उच्छृंखल था, इसलिए सुभद्र ने कंस को वसुदेव के पास नौकर के रूप में रख दिया। कंस वसुदेव के पास रहकर अनेक विद्याओं एवं कलाओं में निष्णात बन गया। एक बार महाराज जरासंध के प्रबल शत्रु सिंहरथ को पकड़ने में कंस ने वसुदेव का सहयोग किया। जरासंध ने प्रसन्न होकर कंस के साथ अपनी पुत्री जीवयशा का विवाह कर दिया। कालान्तर में कंस को जब अपने जन्म के साथ ही नदी में प्रवाहित किए जाने की घटना ज्ञात हुई तो उसने जरासंध से मथुरा का राज्य मांग लिया। वह मथुरा पहुंचा और अपने पिता उग्रसेन को पिंजरे में बंदी बनाकर लटका दिया। वासुदेव श्रीकृष्ण ने कंस को मारकर उग्रसेन को मुक्त किया और पुन: मथुरा का राज्य सौंप दिया। उग्रसेन के कंस के अतिरिक्त अतिमुक्तक नाम का एक पुत्र और सत्यभामा एवं राजीमती नाम की दो पुत्रियां थीं। कहा जाता है कि उग्रसेन ने जरासंध के भय से मथुरा को छोड़ दिया और द्वारिका में रहने लग गये।
७. प्रद्युम्न-प्रमुख (पज्जुण्णपामोक्खाणं)
वासुदेव श्रीकृष्ण के अनेक पुत्र थे। उनमें प्रद्युम्न प्रमुख था। प्रद्युम्न की मां का नाम ‘रुप्पिणी’ था। प्रद्युम्न कुछ ही दिनों का हुआ था कि पूर्वभव के वैरी धूमकेतु ने छलपूर्वक उसका अपहरण किया और उसे जंगल में एकाकी छोड़कर चला गया। ‘मेघसंवर’ विद्याधर उसे अपने विमान में बिठाकर ले गया। महारानी कनकमाला ने उसका पुत्र की तरह पालन किया। प्रद्युम्न वहां सोलह वर्षों तक रहा। अनेक विद्याओं एवं कलाओं में दक्षता हासिल कर ली।
कुछ समय पश्चात् नारद के सहयोग से प्रद्युम्न का अपने माता-पिता से मिलन हुआ। प्रद्युम्न ने अपने विद्याबल से अनेक चमत्कार दिखलाए। चारों ओर हर्ष का वातावरण था। अनेक राजकन्याओं के साथ उसका विवाह किया गया।
अन्त में द्वारिका-नाश की बात सुनकर प्रद्युम्न ने अपने पुत्र अनिरुद्धकुमार आदि समस्त परिजनों को छोड़ संयमश्री का वरण किया। अर्हत् अरिष्टनेमि के पास साधना कर कैवल्य को प्राप्त किया और समस्त कर्मों का नाश कर मोक्ष को प्राप्त किया। प्रद्युम्न के विस्तृत जीवनवृत्त की जानकारी के लिए द्रष्टव्य त्रिषष्टिशलाकापुरुषचरित्र पर्व ८।
८. शाम्ब प्रमुख (सांबपामोक्खाणं)
वासुदेव श्रीकृष्ण की आठ पट्टमहिषियों में एक नाम है—जाम्बवती। एक बार जाम्बवती ने सिंह का स्वप्न देखा। महाशुक्र देवलोक से कैटभ का जीव च्युत हुआ और जाम्बवती के गर्भ में उत्पन्न हुआ। गर्भकाल पूर्ण होने पर जाम्बवती ने शुभ मुहूर्त्त में सिंह के समान बलशाली पुत्र को जन्म दिया, जिसका नाम रखा गया—शाम्ब। शाम्ब स्वभाव से विनोदप्रिय एवं कुतूहली था। वह अल्प समय में ही अनेक विद्याओं तथा कलाओं में पारगामी बन गया।
रुप्पिणी के पुत्र प्रद्युम्न कुमार के साथ उसका गहरा प्रेम था। धीरे-धीरे उसकी विवेकचेतना जागृत होने लगी। चंचलता का स्थान गंभीरता ने लिया और उसके चरित्र की निर्मलता उत्तरोत्तर बढ़ने लगी।
शाम्ब के जीवन का एक प्रसंग यहां विशेष उल्लेखनीय है। एक बार भगवान अरिष्टनेमि रैवतक पर्वत के सहस्राम्रवन उद्यान में पधारे। वासुदेव श्रीकृष्ण ने पालक, शाम्ब आदि अपने पुत्रों से कहा—कल जो सबसे पहले भगवान की वंदना करेगा उसे मनचाहा अश्व पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। शाम्ब अगले दिन जैसे ही शय्या से उठा, उसने सर्वप्रथम भगवान की दिशा में अत्यन्त श्रद्धा के साथ भगवान को भाव वंदना की। इधर पालक भी रात्रि में ही जाग गया, शय्या को छोड़ा और तीव्र गति वाले अश्व पर सवार होकर भगवान के समवसरण में पहुंचा। दूर से ही आवाज करते हुए भगवान को वंदना की और लौट आया। वह वासुदेव के पास आकर बोला—पिताजी! मैंने आज सबसे पहले भगवान को वंदना की है, इसलिए मुझे पुरस्कारस्वरूप दर्पक अश्व दीजिए।
वासुदेव श्रीकृष्ण अर्हत् अरिष्टनेमि के पास गए। वंदना कर पूछा—भगवन्! आज आपश्री को सबसे पहले वंदन किसने किया? भगवान ने कहा—वासुदेव! सर्वप्रथम भाव वंदना करने वाला शाम्ब था और सबसे पहले द्रव्य वंदना पालक ने की थी। अरिष्टनेमि ने यह भी बताया—पालक अभव्य है, जबकि शाम्ब भव्यात्मा है। कृष्ण ने शाम्ब को विजेता घोषित किया और महामांडलिक राजा बना दिया।1 शाम्ब आठ हजार दुर्दान्त यौद्धाओं में प्रमुख और शूरवीर था। कालान्तर में उसने अर्हत् अरिष्टनेमि के पास संयम ग्रहण किया। सोलह वर्षों के संयम पर्याय को पूर्ण कर एक मास के अनशन के साथ मोक्षश्री का वरण किया। शाम्ब की पत्नियों में मूलदत्ता और मूलश्री के भी प्रव्रजित होने का उल्लेख मिलता है।
९. रुप्पिणी प्रमुख (रुप्पिणिपामोक्खाणं)
वासुदेव श्रीकृष्ण की सोलह हजार रानियां थीं। उनमें रुप्पिणी सुन्दर एवं सबसे प्रमुख थी। वह विदर्भ देश के कुंडिनपुर नगर के राजा भीम की पुत्री थी। मां का नाम शिखावती और भाई का नाम रुक्मी था।
सत्यभामा का मानभंग करने के लिए नारद ने रुप्पिणी का चित्र बनाकर कृष्ण को दिखाया और रुप्पिणी को भी कृष्ण के प्रति आकृष्ट कर दिया। इधर रुक्मी ने बहन की इच्छा के विरुद्ध चंदेरी के राजा शिशुपाल के साथ उसका संबंध कर दिया। शिशुपाल रुक्मी का आमंत्रण पा बारात लेकर पहुंच गया। रुप्पिणी का संदेश पाकर श्रीकृष्ण भी बलभद्र के साथ वहां पहुंच गए। दोनों में युद्ध हुआ। शिशुपाल भाग गया और रुक्मी को बंदी बना लिया गया। बाद में रुप्पिणी के कहने से रुक्मी को मुक्त कर दिया गया।
द्वारिका-दहन का प्रसंग सुन श्रीकृष्ण की अनेक रानियां संयम स्वीकार करने के लिए उद्यत हो गईं। रुप्पिणी ने भी श्रीकृष्ण की अनुज्ञा प्राप्त कर संयम ग्रहण किया और उसी भव में तप:आराधना कर कैवल्य को प्राप्त किया और वह मोक्षगामिनी बनी।
१०. वैताढ्य पर्वत (वेयड्ढगिरि)
भरतक्षेत्र के दो विभाग हैं—दक्षिण भरत और उत्तर भरत। इनका विभाजन वैताढ्य पर्वत से होता है। ‘जंबूद्दीवपण्णत्ति’ में ‘वेयड्ढ’ पद का प्रयोग है। सूत्रकार के अनुसार इस पर्वत की अवस्थिति उत्तर भरत के दक्षिण में, दक्षिण भरत के उत्तर में, पूर्वी समुद्र के पश्चिम में और पश्चिमी समुद्र के पूर्व में है। यह पूर्व-पश्चिम में आयत और उत्तर-दक्षिण में विस्तीर्ण है। इसे विजयार्ध पर्वत भी कहा जाता है।
इस पर्वत के आर पार महाअन्धकारमय दो गुफाएं हैं। पूर्ववर्ती गुफा का नाम खंडप्रपात और पश्चिम में स्थित गुफा का नाम तमिस्रा है। इन गुफाओं में गंगा-सिन्धु से मिलती हुई उन्मग्नजला और निमग्नजला नामक दो नदियां हैं। उन्मग्नजला नदी गिरने वाले अशुचि पदार्थों को बाहर फेंक देती है और निमग्नजला नदी अवशेष कचरे को अन्दर बिठा देती है। इनका पानी अत्यन्त स्वच्छ और निर्मल रहता है।
शब्दविमर्श
● आहेवच्च—आधिपत्य, अनुशासन।
● पोरेवच्च—अग्रगामित्व।
● सामित्त—स्वामित्व।
● भट्टित्त—संरक्षण और पोषण।
● आणा-ईसर-सेणावच्च—आदेश-निर्देश में समर्थ सेनापति का सेनापतित्व।
११. तत्थ णं बारवईए नयरीए बलदेवे नामं राया होत्था—महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे जाव रज्जं पसासेमाणे विहरइ।।
तत्र द्वारवत्यां नगर्यां बलदेव: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार: यावत् राज्यं प्रशासयन् विहरति।
11. उस द्वारवती नगरी में बलदेव नाम का राजा था। वह महाहिमवान्, महान मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान श्रेष्ठ यावत् राज्य पर प्रशासन करते हुए विहरण कर रहा था।
१२. तस्स णं बलदेवस्स रण्णो रेवई नामं देवी होत्था—सूमालपाणिपाया जाव विहरइ।।
तस्य बलदेवस्य राज्ञ: रेवती नाम देवी बभूव—सुकुमारपाणिपादा यावत् विहरति।
१२. उस बलदेव राजा के रेवती नाम की रानी थी। वह सुकुमार हाथ-पैर वाली यावत् विहरण कर रही थी।
१३. तए णं सा रेवई देवी अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि सयणिज्जंसि जाव सीहं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धा। एवं सुमिणदंसणपरिकहणं, कलाओ जहा महाबलस्स, पण्णासओ दाओ, पण्णासं रायवरकण्णगाणं एगदिवसेणं पाणिग्गहणं, नवरं—निसढे नामं जाव उप्पिं पासाए विहरइ।।
तत: सा रेवती देवी अन्यदा कदाचिद् तस्मिन् तादृशके शयनीये यावत् सिंहं स्वप्ने दृष्ट्वा प्रतिबुद्धा। एवं स्वप्नदर्शनपरिकथनं, कला: यथा महाबलस्य, पञ्चाशत् दाय:, पञ्चाशतं राजवरकन्यकानाम् एकदिवसेन पाणिग्रहणं, नवरं—निषध: नाम यावत् उपरि प्रासादे विहरति।
१३. तदनन्तर वह रेवती देवी किसी समय अपने उस विशिष्ट शयनीय पर (सो रही थी) यावत् सिंह का स्वप्न देखकर जाग गयी। इसी प्रकार स्वप्नदर्शन का परिकथन, महाबल की भांति११ बहत्तर कलाएं (बहत्तर कलाओं में पारगामिता), पचास प्रकार का दहेज, पचास प्रवर राजकन्याओं के साथ एक ही दिन में पाणिग्रहण। केवल इतना विशेष है—उसका नाम निषध था यावत् वह प्रासाद के उपरि भाग में (भोगार्ह भोगों का भोग करता हुआ) विहरण कर रहा था।
सूत्र १३
११. महाबल की भांति (जहा महाबलस्स)
महाबल के विस्तृत कथानक की अवगति हेतु द्रष्टव्य—भग. सू. ११/१३३-१६१
१४. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहा अरिट्ठनेमी आइगरे दस धणूइं वण्णओ जाव समोसरिए। परिसा निग्गया॥
तस्मिन् काले तस्मिन् समये अर्हन् अरिष्टनेमि: आदिकर: दश धनूंषि वर्णक: यावत् समवसृत:। परिषद् निर्गता।
१४. उस काल और उस समय आदिकर्ता अर्हत् अरिष्टनेमि१२ थे। वे दस धनुष की ऊंचाई वाले थे। वर्णक....यावत् समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
सूत्र १४
१२. अर्हत् अरिष्टनेमि (अरहा अरिट्ठनेमी)
अर्हत् अरिष्टनेमि वर्तमान अवसर्पिणी काल के बाईसवें तीर्थंकर थे। ये ‘अपराजित’ नामक अनुत्तर विमान से च्यवन कर महारानी शिवा की कुक्षि में उत्पन्न हुए। ये सोरियपुर के राजा समुद्रविजय के ज्येष्ठपुत्र थे। श्रीकृष्ण अरिष्टनेमि के चचेरे भाई थे।
अरिष्टनेमि अपरिमित बल के धनी एवं अहिंसा धर्म के महान पुरस्कर्ता थे। इनकी प्रव्रज्या की घटना बड़ी प्रेरक एवं करुणा और संवेदनशीलता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करने वाली है। कुमार अरिष्टनेमि के लिए स्वयं वासुदेव श्रीकृष्ण ने उग्रसेन की पुत्री राजीमती की याचना की। शुभ मुहूर्त्त में बारात ने प्रस्थान किया। बारात ज्योंहि विवाह-मंडप के नजदीक पहुंची, भयाकुल प्राणियों का क्रन्दन सुनाई दिया। उसे सुन अरिष्टनेमि का दिल कांप उठा। जब कुमार अरिष्टनेमि को यह पता चला कि ये सारे पशु विवाह में आए बारातियों के भोजनार्थ इक्कट्ठे किए गए हैं, मन सिहर उठा। उन्होंने विवाह का विचार ही त्याग दिया। उन्होंने तत्काल सारथि को रथ मोड़ने का आदेश दिया। द्वारिका पहुंचकर वर्षीदान की प्रक्रिया पूर्ण की। उत्तम शिबिका पर आरूढ़ होकर रैवतक पर्वत पर पहुंचे और एक हजार व्यक्तियों के साथ प्रव्रज्या ग्रहण की।
अरिष्टनेमि के जीवन से संबद्ध यह घटना जहां प्रभु की अहिंसक चेतना के जागरण और आत्मौपम्य भाव की उत्कृष्ट साधना का दिग्दर्शन कराती है, वहीं तत्कालीन समाज में व्याप्त पशु-हिंसा और मांसाहार की मनोवृत्ति पर भी प्रकाश डालती है। अरिष्टनेमि ने प्राप्त भोगों को ठुकराकर साधना का पथ स्वीकार किया। प्रव्रज्या ग्रहण के बाद उन्होंने चौपन दिनों तक छद्मस्थ अवस्था में साधना की। पचपनवें दिन वे चार घात्य कर्म क्षीण कर केवली बन गए। प्रथम देशना में ही तीर्थ की स्थापना हो गई।
उनके धर्म-परिवार में ‘वरदत्त’ प्रमुख अट्ठारह हजार साधु, यक्षा प्रमुख चालीस हजार साध्वियां, नन्द आदि १६९००० श्रावक और महासुव्रता आदि ३,३३,६००० श्राविकाएं थीं। उन्होंने कुछ कम सात सौ वर्षों तक दुनिया को अध्यात्म का सन्देश दिया। अन्त में उन्होंने ५३६ साधुओं के साथ रैवतक पर्वत पर अनशनपूर्वक निर्वाण को प्राप्त किया।
आगम साहित्य में अरिष्टनेमि एवं वासुदेव श्री कृष्ण से संबंधित अनेक घटना-प्रसंगों का उल्लेख प्राप्त होता है।
१५. तए णं से कण्हे वासुदेवे इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे हट्ठतुट्ठे कोडुंबियपुरिसं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! सभाए सुहम्माए सामुदाणियं भेरिं तालेहि।।
तत: स: कृष्ण: वासुदेव: अनया कथया लब्धार्थ: सन् हृष्टतुष्ट: कौटुम्बिकपुरुषं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव देवानुप्रिय! सभायां सुधर्मायां सामुदानिकीं भेरीं ताडय
१५. तदनन्तर इस संवाद के प्राप्त होने पर कृष्ण वासुदेव ने हृष्ट-तुष्ट हो कौटुम्बिक पुरुष को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! सुधर्मा सभा में शीघ्र ही सामुदानिकी भेरी१३ को बजाओ।
सूत्र १५
१३. सामुदानिकी भेरी (सामुदाणियं भेरिं)
वासुदेव श्रीकृष्ण की सुधर्मा सभा में अनेक भेरियां थीं, जैसे—सांग्रामिकी भेरी, कौमुदिकी भेरी, औद्भूतिकी भेरी, सामुदानिकी भेरी, अशिवोपशामिनी भेरी आदि। प्रस्तुत सूत्र में सामुदानिकी भेरी का उल्लेख है। समुदाय से संबंधित कोई भी कार्य होता तो इस भेरी को बजाया जाता।
१६. तए णं से कोडुंबियपुरिसे जाव वयणं पडिसुणित्ता जेणेव सभाए सुहम्माए सामुदाणिया भेरी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सामुदाणियं भेरिं महया-महया सद्देणं तालेइ।।
तत: स: कौटुम्बिकपुरुष: यावत् वचनं प्रतिश्रुत्य यत्रैव सभायां सुधर्मायां सामुदानिकी भेरी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सामुदानिकीं भेरीं महता-महता शब्देन ताडयति।
१६. तदनन्तर वह कौटुम्बिक पुरुष यावत् (वासुदेव के) वचन को स्वीकार कर जहां सुधर्मा सभा में सामुदानिकी भेरी थी वहीं आया, आकर महान-महान शब्द पूर्वक (जोर-जोर से) सामुदानिकी भेरी को बजाया।
१७. तए णं तीसे सामुदाणियाए भेरीए महया-महया सद्देणं तालियाए समाणीए समुद्दविजयपामोक्खा दस दसारा देवीओ भाणियव्वाओ जाव अणंगसेणापामोक्खा अणेगा गणियासहस्सा, अण्णे य बहवे राईसर जाव सत्थवाहप्पभिइओ ण्हाया कयबलिकम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता सव्वालंकार-विभूसिया जहाविभवइड्ढीसक्कार-समुदएणं अप्पेगइया हयगया जाव पुरिसवग्गुरापरिक्खित्ता जेणेव कण्हे वासुदेवे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं दसनहं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु कण्हं वासुदेवं जएणं विजएणं वद्धावेंति।।
तत: तस्या: सामुदानिक्या: भेर्या: महता-महता शब्देन ताडिताया: सत्या: समुद्रविजयप्रमुखा: दश दशार्हा: देव्य: भणितव्या: यावत् अनंगसेनाप्रमुखा: अनेका: गणिकासहस्रा:, अन्ये च बहवे राजेश्वर: यावत् सार्थवाहप्रभृतय: स्नाता: कृतबलिकर्माण: कृत-कौतुक-मंगल-प्रायश्चित्ता: सर्वालमार-विभूषिता: यथाविभव-ॠद्धि-सत्कारसमुदयेन अप्यैकके हयगता: यावत् पुरुषवागुरापरिक्षिप्ता: यत्रैव कृष्ण: वासुदेव: तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं दशनखं शिरसावर्तं मस्तके अंजलिं कृत्वा कृष्णं वासुदेवं जयेन विजयेन वर्धयन्ति।
१७. तदनन्तर उस सामुदानिकी भेरी को महान-महान शब्दपूर्वक (जोर-जोर से) बजाए जाने पर समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्ह, देवियां (इसी प्रकार) वक्तव्य हैं यावत् अनंगसेना प्रमुख अनेक हजार गणिकाएं तथा अन्य बहुत से राजा, ईश्वर यावत् सार्थवाह आदि स्नान कर, बलिकर्म कर, कौतुक, मंगल और प्रायश्चित्त कर तथा समस्त अलंकारों से विभूषित हो, यथोचित वैभव, ॠद्धि और सत्कार-समुदय के साथ कुछ घोड़ों पर आरूढ़ होकर यावत् पदाति पुरुषसमूह से परिक्षिप्त होकर जहां कृष्ण वासुदेव थे वहीं आए, आकर उन्होंने दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर कृष्ण वासुदेव का जय-विजय की ध्वनि से वर्धापन किया।
१८. तए णं से कण्हे वासुदेवे कोडुंबियपुरिसे एवं वयासी—खिप्पामेव भो देवाणुप्पिया! आभिसेक्कहत्थिं कप्पेह, हय-गय-रह-पवर जोहकलियं चाउरंगिणिं सेणं सण्णाहेह, ममं एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह जाव पच्चप्पिणंति।।
तत: स: कृष्ण: वासुदेव: कौटुम्बिक-पुरुषान् एवम् अवादीत्—क्षिप्रमेव देवानुप्रिया:! आभिषेक्यहस्तिनं कल्पयत, हय-गज-रथ-प्रवरयोध-कलितां चतुरङ्गिणीं सेनां संनह्यत, मह्यम् एताम् आज्ञां प्रत्यर्पयत यावत् प्रत्यर्पयन्ति।
१८. तदनन्तर कृष्ण वासुदेव ने कौटुम्बिक पुरुषों को इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! शीघ्र ही आभिषेक्य हस्तिरत्न को सज्जित करो। अश्व, हाथी, रथ और प्रवर पदाति यौद्धाओं से कलित चतुरंगिणी सेना को सन्नद्ध करो और मुझे इस आज्ञा को प्रत्यर्पित करो यावत् प्रत्यर्पित किया।
१९. तए णं से कण्हे वासुदेवे जेणेव मज्जणघरे तेणेव उवागच्छइ जाव पडिनिग्गच्छित्ता जेणेव बाहिरिया उवट्ठाणसाला जाव गयवइं नरवई दुरूढे। अट्ठट्ठ मंगलगा जहा कूणिए सेयवरचामरेहिं उद्धुव्व-माणेहिं-उद्धुव्वमाणेहिं समुद्दविजय-पामोक्खेहिं दसहिं दसारेहिं जाव सत्थवाहप्पभिईहिं सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहि-णिग्घोसणाइयरवेणं नयरिं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ। सेसं जहा कूणिओ जाव पज्जुवासइ।।
तत: स: कृष्ण: वासुदेव: यत्रैव मज्जनगृहं तत्रैव उपागच्छति यावत् प्रतिनिर्गत्य यत्रैव बाहिरिका उपस्थानशाला यावत् गजपतिं नरपति: आरूढ:। अष्ट अष्ट मंगलका: यथा कूणिक: श्वेतवरचामरै: उद्धूयमानै:-उद्धूयमानै: समुद्रविजयप्रमुखै: दशभि: दशार्है: यावत् सार्थवाहप्रभृतिभि: सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वर्द्ध्या यावत् दुन्दुभि-निर्घोषनादितरवेण नगर्या: मध्यमध्येन निर्गच्छति। शेषं यथा कूणिक: यावत् पर्युपास्ते।
१९. तदनन्तर वह कृष्ण वासुदेव जहां मज्जनगृह था वहीं आया यावत् निकलकर जहां बाहरी उपस्थानशाला थी (वहीं आया) यावत् नरपति गजपति पर आरूढ़ हुआ। आठ-आठ मंगल१४ (आगे-आगे सबसे पहले थे)। उसने कूणिक की भांति१५ प्रवर श्वेत चामरों से वीजन किए जाते हुए-वीजन किए जाते हुए समुद्रविजय प्रमुख दस दशार्हों यावत् सार्थवाह आदि के साथ संपरिवृत हो संपूर्ण ॠद्धि यावत् दुंदुभि के निर्घोष से नादित ध्वनि के साथ नगरी के बीचोबीच होकर निर्गमन किया। शेष सारा वर्णन कूणिक की भांति ज्ञातव्य है यावत् उसने पर्युपासना की।
सूत्र १९
१४. आठ आठ मंगल (अट्ठट्ठ मंगलगा)
मंगल का शाब्दिक अर्थ है—शुभ, कल्याण, श्रेय। मंगल का प्रयोजन है—विघ्न-निवारण अथवा विघ्नों का अभाव। यहां विघ्न निवारक अथवा इष्टसिद्धि के निमित्तभूत पदार्थ को मंगल की संज्ञा दी गई है। सूत्रकार ने यहां अष्टमंगल का उल्लेख मात्र किया है। प्रस्तुत आगम में नामों का निर्देश नहीं है। अन्यत्र नामों का उल्लेख भी प्राप्त होता है। वे इस प्रकार हैं—1. स्वस्तिक 2. श्रीवत्स 3. नंद्यावर्त 4. वर्धमानक 5. भद्रासन 6. कलश 7. मत्स्य और 8. दर्पण।
स्वस्तिक आदि को मंगल मानने का कारण है—इनकी आकृति। इनकी आकृति-रचना मंगलकारक परमाणुओं को आकृष्ट करती है।
आवश्यक चूर्णि में उपर्युक्त अष्टमंगल तथा स्वर्ण, दधि, अक्षत आदि को द्रव्यमंगल की संज्ञा दी गई है। चूर्णिकार के अनुसार ये सभी द्रव्यमंगल हैं, क्योंकि ये भावमंगल में निमित्त बनते हैं।
१५. कूणिक की भांति (जहा कूणिए)
यहां कूणिक के वृत्तान्त हेतु द्रष्टव्य ओवाइयं सूत्र ६४-६९।
शब्दविमर्श
● उद्धूव्वमाण—यह ‘उद्’ उपसर्गपूर्वक ‘धू’ धातु का कर्मवाच्य में शानच् प्रत्ययान्त रूप है, जिसका अर्थ है—वीजन किया जाता हुआ।
२०. तए णं तस्स निसढस्स कुमारस्स उप्पिं पासायवरगयस्स तं महया जणसद्दं च जहा जमाली जाव धम्मं सोच्चा निसम्म वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं जहा चित्तो जाव सावगधम्मं पडिवज्जइ, पडिवज्जित्ता पडिगए।।
तत: तस्य निषधस्य कुमारस्य उपरि प्रासादवरगतस्य तं महत् जनशब्दं च यथा जमालि: यावत् धर्मं श्रुत्वा निशम्य वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—श्रद्दधामि भदन्त! नैर्ग्रन्थं प्रवचनं यथा चित्त: यावत् श्रावकधर्मं प्रतिपद्यते, प्रतिपद्य प्रतिगत:।
२०. तदनन्तर प्रवर प्रासाद के उपरि भाग में अवस्थित निषधकुमार ने जमालि की भांति उस महान जनशब्द को सुना यावत् धर्म को सुनकर, अवधारण कर वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करता हूं। उसने चित्त की भांति यावत् श्रावकधर्म को स्वीकार किया, स्वीकार कर लौट गया।
२१. तेणं कालेणं तेणं समएणं अरहओ अरिट्ठनेमिस्स अंतेवासी वरदत्ते नामं अणगारे उराले जाव विहरइ।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये अर्हत: अरिष्टनेमे: अन्तेवासी वरदत्त: नाम अनगार: उदार: यावत् विहरति।
२१. उस काल और उस समय अर्हत् अरिष्टनेमि के अन्तेवासी वरदत्त नाम के अनगार थे। वे उदार यावत् (संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए) विहरण कर रहे थे।
२२. तए णं से वरदत्ते अणगारे निसढं कुमारं पासइ, पासित्ता जायसड्ढे जाव पज्जुवासमाणे एवं वयासी—अहो णं भंते! निसढे कुमारे इट्ठे इट्ठरूवे कंते कंतरूवे पिए पियरूवे मणुण्णे मणुण्णरूवे मणामे मणामरूवे सोमे सोमरूवे पियदंसणे सुरूवे।।
तत: स: वरदत्त: अनगार: निषधं कुमारं पश्यति, दृष्ट्वा जातश्रद्ध: यावत् पर्युपासीन: एवम् अवादीत्—अहो भदन्त! निषध: कुमार: इष्ट: इष्टरूप: कान्त: कान्तरूप: प्रिय: प्रियरूप: मनोज्ञ: मनोज्ञरूप: ‘मणाम:’ ‘मणाम’रूप: सौम्य: सौम्यरूप: प्रियदर्शन: सुरूप:।
२२. तदनन्तर (किसी समय) उस वरदत्त अनगार ने निषधकुमार को देखा, देखकर उसके मन में श्रद्धा (इच्छा) उत्पन्न हुई यावत् उसने पर्युपासना करते हुए इस प्रकार कहा—भंते! यह निषधकुमार इष्ट, इष्ट रूप वाला, कान्त, कान्त रूप वाला, प्रिय, प्रिय रूप वाला, मनोज्ञ, मनोज्ञ रूप वाला, मनोहर, मनोहर रूप वाला, सौम्य, सौम्य रूप वाला, प्रियदर्शन और सुरूप है।
२३. निसढेणं भंते! कुमारेणं अयमेयारूवा मणुयइड्ढी किण्णा लद्धा? किण्णा पत्ता? पुच्छा जहा सूरियाभस्स।।
निषधेन भदन्त! कुमारेण इयम् एतद्रूपा मनुजॠद्धि: कथं लब्धा? कथं प्राप्ता? पृच्छा यथा सूर्याभस्य।
२३. भंते! निषधकुमार ने यह इस प्रकार की मनुज-ॠद्धि (मनुष्य संबंधी ॠद्धि) कैसे लब्ध की? कैसे प्राप्त की? यह सारी पृच्छा सूर्याभ की भांति ज्ञातव्य है।
२४. एवं खलु वरदत्ता! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे रोहीडए नामं नयरे होत्था—रिद्ध-त्थिमिय-समिद्धे। मेहवण्णे उज्जाणे मणिदत्तस्स जक्खस्स जक्खाययणे।।
एवं खलु वरदत्त! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे रोहीतकं नाम नगरं बभूव—ॠद्ध-स्तिमित-समृद्धम्। मेघवर्णे उद्याने मणिदत्तस्य यक्षस्य यक्षायतनम्।
२४. वरदत्त! इस प्रकार उस काल और उस समय इसी जंबूद्वीप द्वीप, भारतवर्ष में रोहीतक नाम का नगर था। वह ॠद्ध, स्तिमित-स्थिर और समृद्ध था। वहां मेघवर्ण उद्यान में मणिदत्त यक्ष का यक्षायतन था।
२५. तत्थ णं रोहीडए नयरे महब्बले नामं राया, पउमावई नामं देवी, अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि सयणिज्जंसि सीहे सुमिणे, एवं जम्मणं भाणियव्वं जहा महाबलस्स, नवरं—वीरंगओ नामं बत्तीसओ दाओ, बत्तीसाए रायवरकण्णगाणं पाणिं जाव उवगिज्जमाणे-उवगिज्जमाणे पाउस-वरिसारत्त-सरय-हेमंत-वसंत-गिम्ह-पव्वंसे छप्पि उऊ जहाविभवेणं भुंजमाणे-भुंजमाणे कालं गालेमाणे इट्ठे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधे पंचविहे माणुस्सए कामभोए पच्चणुभवमाणे विहरइ।।
तत्र रोहीतके नगरे महाबल: नाम राजा, पद्मावती नाम देवी, अन्यदा कदाचिद् तस्मिन् तादृशके शयनीये सिंहं स्वप्ने, एवं जन्म भणितव्यं यथा महाबलस्य, नवरं—वीरांगज: नाम द्वात्रिंशत् दाय:, द्वात्रिंशत: राजवरकन्यकानां पाणिं यावत् उपगीयमान:-उपगीयमान: प्रावृट्-वर्षारात्र-शरद-हेमन्त-वसन्त-ग्रीष्म-‘पव्वंसे’ षड्ष्वपि ॠतुषु यथाविभवेन भुञ्जान:-भुञ्जान: कालं गालयन् इष्टान् शब्द-स्पर्श-रस-रूप-गंधान् पंचविधान् मानुष्यकान् कामभोगान् प्रत्यनुभवन् विहरति।
२५. उस रोहीतक नगर में महाबल नाम का राजा और पद्मावती नाम की देवी (रानी) थी। किसी समय उसने उस विशिष्ट शयनीय पर सिंह का स्वप्न देखा। इस प्रकार पुत्र के जन्म का वर्णन महाबल की भांति ज्ञातव्य है। केवल इतना विशेष है—पुत्र का नाम वीरांगज था। उसे बत्तीस प्रकार का दहेज मिला। बत्तीस प्रवर राजकन्याओं के साथ उसका पाणिग्रहण हुआ यावत् गुणगान किया जाता हुआ-गुणगान किया जाता हुआ वह प्रावृट, वर्षारात्र, शरद्, हेमन्त, वसन्त और ग्रीष्म-पर्वांश—इन छहों ॠतुओं के योग्य तथा अपने वैभव के अनुरूप भोग करता हुआ-भोग करता हुआ समय व्यतीत करते हुए इष्ट शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध—इन मनुष्य-संबंधी पंचविध काम-भोगों का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा था।
२६. तेणं कालेणं तेणं समएणं सिद्धत्था नाम आयरिया जाइसंपण्णा जहा केसी नवरं बहुस्सुया बहुपरियारा जेणेव रोहीडए नयरे जेणेव मेहवण्णे उज्जाणे जेणेव मणिदत्तस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागया अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणा विहरंति। परिसा निग्गया।।
तस्मिन् काले तस्मिन् समये सिद्धार्था: नाम आचार्या: जातिसम्पन्ना: यथा केशी नवरं—बहुश्रुता: बहुपरिवारा: यत्रैव रोहीतकं नगरं यत्रैव मेघवर्णम् उद्यानं, यत्रैव मणिदत्तस्य यक्षस्य यक्षायतनं तत्रैव उपागता: यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन्त: विहरन्ति। परिषद् निर्गता।
२६. उस काल और उस समय सिद्धार्थ नाम के आचार्य थे। वे केशी की भांति जातिसंपन्न थे। केवल इतना विशेष है—बहुश्रुत, बहुपरिवार वाले वे (आचार्य सिद्धार्थ) जहां रोहीतक नगर था, जहां मेघवर्ण उद्यान था, जहां मणिदत्त यक्ष का यक्षायतन था वहीं आए, प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से अपनी आत्मा को भावित करते हुए विहरण करने लगे। परिषद् ने निर्गमन किया।
२७. तए णं तस्स वीरंगयस्स कुमारस्स उप्पिं पासायवरगयस्स तं महया जणसद्दं जहा जमाली निग्गओ धम्मं सोच्चा जं, नवरं—देवाणुप्पिया! अम्मापियरो आपुच्छामि जहा जमाली तहेव निक्खंतो जाव अणगारे जाए जाव गुत्तबंभयारी।।
तत: तस्य वीरांगजस्य कुमारस्य उपरि प्रासादवरगतस्य तं महत् जनशब्दं यथा जमालि: निर्गत: धर्मं श्रुत्वा यत्, नवरं—देवानुप्रिया:! अम्बापितरौ आपृच्छामि यथा जमालि: तथैव निष्क्रान्त: यावत् अनगार: जात: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।
२७. तदनन्तर प्रवर प्रासाद के उपरिभाग में अवस्थित उस वीरांगज कुमार ने वह महान जनशब्द सुना। उसने जमालि की भांति धर्म को सुनकर निर्गमन किया। केवल इतना विशेष है—उसने कहा—देवानुप्रिय! मैं माता-पिता से अनुमति लूंगा। उसने जमालि की भांति उसी प्रकार निष्क्रमण किया यावत् वह अनगार हो गया यावत् गुप्तब्रह्मचारी बन गया।
२८ . तए णं से वीरंगए अणगारे सिद्धत्थाणं आयरियाणं अंतिए सामाइयमाइयाइं जाव एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, बहूहिं चउत्थ छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्ध-मासक्खमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे बहुपडिपुण्णाइं पणयालीसं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, दोमासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसित्ता, सवीसं भत्तसयं अणसणाए छेइत्ता आलोइय-पडिक्कंते समाहिपत्ते कालमासे कालं किच्चा बंभलोए कप्पे मणोरमे विमाणे देवत्ताए उववण्णे।।
तत: स: वीरांगज: अनगार: सिद्धार्थानाम् आचार्याणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि यावत् एकादश अङ्गानि अधीते, बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्धमास-क्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन् बहुप्रतिपूर्णानि पंचचत्वारिंशतं वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्य, द्वैमासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषित्वा, सविंशतिं भक्तशतं अनशनेन छित्त्वा आलोचित-प्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालमासे कालं कृत्वा ब्रह्मलोके कल्पे मनोरमे विमाने देवत्वेन उपपन्न:।
२८. तदनन्तर उस वीरांगज अनगार ने आचार्य सिद्धार्थ के पास सामायिक आदि यावत् ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, बहुत सारे चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम, द्वादश तथा पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से अपने आपको भावित करते हुए बहुप्रतिपूर्ण पैंतालीस वर्षों तक श्रामण्यपर्याय का पालन कर, दो मासिकी संलेखना से अपने आपको (अपने शरीर को) कृश कर, अनशन के द्वारा एक सौ बीस भक्तों का छेदन कर, आलोचना और प्रतिक्रमण कर, समाधिप्राप्त हो कालमास में काल करके वह ब्रह्मलोक कल्प के मनोरम विमान में देव के रूप में उपपन्न हुआ।
२९. तत्थ णं अत्थेगइयाणं देवाणं दससागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता, तत्थ णं वीरंगयस्स देवस्स दससागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।
तत्र अस्त्येककेषां देवानां दश सागरोपमा: स्थिति: प्रज्ञप्ता, तत्र वीरांगजस्य देवस्य दश सागरोपमा: स्थिति: प्रज्ञप्ता।
29. वहां कुछ देवों की दस सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है। वहां वीरांगज देव की दस सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।
३०. से णं वीरंगए देवे ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता इहेव बारवईए नयरीए बलदेवस्स रण्णो रेवईए देवीए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।
स: वीरांगज: देव: तत: देवलोकात् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण अनन्तरं च्यवं च्युत्वा इहैव द्वारवत्यां नगर्यां बलदेवस्य राज्ञ: रेवत्या: देव्या: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।
३०. वह वीरांगज देव उस देवलोक से आयु:क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय के अनन्तर च्यवन कर इसी द्वारवती नगरी में बलदेव राजा की रानी रेवती देवी की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।
३१. तए णं सा रेवई देवी तंसि तारिसगंसि सयणिज्जंसि सुमिणदंसणं जाव उप्पिं पासायवरगए विहरइ। तं एवं खलु वरदत्ता! निसढेणं कुमारेणं अयमेयारूवा उराला मणुयइड्ढी लद्धा पत्ता अभिसमण्णागया।।
तत: सा रेवती देवी तस्मिन् तादृशके शयनीये स्वप्नदर्शनं यावत् उपरि प्रासादवरगता: विहरति। तत् एवं खलु वरदत्त! निषधेन कुमारेण इयमेतद्रूपा उदारा मनुजॠद्धि: लब्धा प्राप्ता अभिसमन्वागता।
३१. तदनन्तर उस रेवती देवी ने उस विशिष्ट शयनीय पर स्वप्न देखा यावत् वह प्रवर प्रासाद के उपरि भाग में अवस्थित हो विहरण करने लगा। इसलिए वरदत्त! निषधकुमार को यह इस प्रकार की उदार मनुज-ॠद्धि (मनुष्य-संबंधी ॠद्धि) लब्ध, प्राप्त और अभिसमन्वागत हुई।
३२. पभू णं भंते! निसढे कुमारे देवाणुप्पियाणं अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए?
हंता! पभू।
से एवं भंते! से एवं भंते!
वरदत्ते अणगारे अरहं अरिट्ठनेमिं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।
प्रभु: भदन्त! निषध: कुमार: देवानुप्रियाणाम् अन्तिके मुण्डो भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजितुम्?
हन्त! प्रभु:।
तत् एवं भदन्त! तत् एवं भदन्त!
वरदत्त: अनगार: अर्हन्तम् अरिष्टनेमिं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।
३२. भंते! क्या निषधकुमार देवानुप्रिय के पास मुंड होकर अगार से अनगारता में प्रव्रजित होने में समर्थ है?
हां, वह समर्थ है।
भंते! यह ऐसा ही है, भंते! यह ऐसा ही है।
वरदत्त अनगार ने अर्हत् अरिष्टनेमि को वंदना की, नमस्कार किया। वंदना कर, नमस्कार कर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण करने लगा।
३३. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी अण्णया कयाइ बारवईओ नयरीओ जाव बहिया जणवयविहारं विहरइ।।
तत: अर्हन् अरिष्टनेमि: अन्यदा कदाचिद् द्वारवत्या: नगर्या: यावत् बहि: जनपदविहारं विहरति।
३३. तदनन्तर किसी समय अर्हत् अरिष्टनेमि ने द्वारवती नगरी से (निष्क्रमण किया) यावत् वे बाहर जनपद-विहार से विहरण करने लगे।
३४. तए णं से निसढे कुमारे समणोवासए जाए—अभिगय-जीवाजीवे जाव विहरइ।।
तत: स: निषध:कुमार: श्रमणोपासक: जात:—अभिगतजीवा-जीव: यावत् विहरति।
३४. तदनन्तर वह निषधकुमार श्रमणोपासक हो गया, जीव-अजीव को जानने वाला यावत् विहरण करने लगा।
३५. तए णं से निसढे कुमारे अण्णया कयाइ जेणेव पोसहसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता जाव दब्भसंथारोवगए विहरइ।।
तत: स: निषध: कुमार: अन्यदा कदाचिद् यत्रैव पौषधशाला तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यावत् दर्भसंस्तारोपगत: विहरति।
३५. तदनन्तर किसी समय वह निषधकुमार जहां पौषधशाला थी वहीं आया, आकर दर्भ-संस्तारक (डाभ के बिछौने) पर बैठ विहरण करने लगा।
३६. तए णं तस्स निसढस्स कुमारस्स पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि धम्म-जागरियं जागरमाणस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—तं धण्णा णं ते गामागर जाव सण्णिवेसा, जत्थ णं अरहा अरिट्ठनेमी विहरइ। धण्णा णं ते राईसर जाव सत्थवाहप्पभिइओ, जे णं अरहं अरिट्ठनेमिं वंदंति नमंसंति सक्कारेंति सम्माणेंति कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासंति, तं जइ णं अरहा अरिट्ठनेमी पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे नंदणवणे विहरेज्जा तो णं अहं अरहं अरिट्ठनेमिं वंदिज्जा जाव पज्जुवासिज्जा।।
तत: तस्य निषधस्य कुमारस्य पूर्वरात्रापरात्रकालसमये धर्मजागरिकां जाग्रत: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—तत् धन्या: ते ग्रामाकर यावत् सन्निवेशा:, यत्र: अर्हन् अरिष्टनेमि: विहरति। धन्या: ते राजेश्वर: यावत् सार्थवाहप्रभृतय:, ये अर्हन्तम् अरिष्टनेमिं वन्दन्ते नमस्यन्ति सत्कुर्वन्ति सम्मानयन्ति कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपासते, तत् यदि अर्हन् अरिष्टनेमि: पूर्वानुपूर्व्या चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: नन्दनवने विहरेत् तत: अहम् अर्हन्तम् अरिष्टनेमिं वन्देय यावत् पर्युपासीय।
३६. तदनन्तर निषधकुमार को मध्यरात्रि के समय धर्मजागरिका से जागरण करते हुए यह इस प्रकार का आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—वे ग्राम, आकर यावत् सन्निवेश धन्य हैं, जहां अर्हत् अरिष्टनेमि विहरण करते हैं। वे राजा, ईश्वर यावत् सार्थवाह प्रभृति धन्य हैं, जो अर्हत् अरिष्टनेमि को वंदना करते हैं, नमस्कार करते हैं, उनका सत्कार करते हैं, सम्मान करते हैं, जो कल्याणकारी, मंगलमय, धर्मदेव और चैत्य रूप अर्हत् की पर्युपासना करते हैं। इसलिए यदि अर्हत् अरिष्टनेमि क्रमानुसार विचरण करते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए नंदनवन में विहरण करें तो मैं अर्हत् अरिष्टनेमि को वंदना करूं यावत् पर्युपासना करूं।
३७. तए णं अरहा अरिट्ठनेमी निसढस्स कुमारस्स अयमेयारूवं अज्झत्थियं चिंतियं पत्थियं मणोगयं संकप्पं वियाणित्ता अट्ठारसहिं समणसहस्सेहिं जाव नंदणवणे उज्जाणे समोसढे। परिसा निग्गया।।
तत: अर्हन् अरिष्टनेमि: निषधस्य कुमारस्य अयमेतद्रूपम् आध्यात्मिकं चिन्तितं प्रार्थितं मनोगतं संकल्पं विज्ञाय अष्टादशभि: श्रमणसहस्रै: यावत् नन्दनवने उद्याने समवसृत:। परिषद् निर्गता।
३७. तदनन्तर अर्हत् अरिष्टनेमि निषधकुमार के यह इस प्रकार के आन्तरिक, चिन्तित, अभिलषित, मनोगत संकल्प को जानकर अट्ठारह हजार श्रमणों के साथ यावत् नंदनवन उद्यान में समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।
३८. तए णं निसढे कुमारे इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे हट्ठतुट्ठे चाउग्घंटेणं आसरहेणं निग्गए जहा जमाली जाव अम्मापियरो आपुच्छित्ता पव्वइए अणगारे जाए—इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी।।
तत: निषध: कुमार: अनया कथया लब्धार्थ: सन् हृष्टतुष्ट: चतुर्घण्टेन अश्वरथेन निर्गत: यथा जमालि: यावत् अम्बापितरौ आपृच्छ्य प्रव्रजित: अनगार: जात:—ईर्यासमित: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।
३८. तदनन्तर निषधकुमार ने इस संवाद के प्राप्त होने पर हृष्ट-तुष्ट हो चार घंटाओं वाले अश्वरथ से निर्गमन किया। वह जमालि की भांति यावत् माता-पिता से अनुमति लेकर प्रव्रजित हो अनगार बन गया, ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्तब्रह्मचारी बन गया।
३९. तए णं से निसढे अणगारे अरहओ अरिट्ठनेमिस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्ध-मासक्खमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे बहुपडिपुण्णाइं नव वासाइं सामण्णपरियागं पाउणइ, पाउणित्ता बायालीसं भत्ताइं अणसणाए छेएइ, आलोइय-पडिक्कंते समाहिपत्ते आणुपुव्वीए कालगए।।
तत: स: निषध: अनगार: अर्हत: अरिष्टनेमे: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीते, अधीत्य बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्ध-मासक्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन् बहुप्रतिपूर्णानि नव वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्नोति, प्राप्य द्विचत्त्वारिंशतं भक्तानि अनशनेन छिनत्ति, आलोचित-प्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: आनुपूर्व्या कालगत:।
३९. तदनन्तर उस निषध अनगार ने अर्हत् अरिष्टनेमि के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया, अध्ययन कर बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों तथा पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से स्वयं को भावित करते हुए बहुप्रतिपूर्ण नौ वर्षों तक श्रामण्यपर्याय का पालन किया, पालन कर अनशन के द्वारा बयालीस भक्तों का छेदन किया, आलोचना और प्रतिक्रमण कर वह समाधिप्राप्त हो क्रमश: कालगत हो गया—मृत्यु को प्राप्त हो गया।
४०. तए णं से वरदत्ते अणगारे निसढं अणगारं कालगयं जाणित्ता जेणेव अरहा अरिट्ठनेमी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता जाव एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पियाणं अंतेवासी निसढे नामं अणगारे पगइभद्दए जाव विणीए, से णं भंते! निसढे अणगारे कालमासे कालं किच्चा कहिं गए? कहिं उववण्णे?
तत: स: वरदत्त: अनगार: निषधम् अनगारं कालगतं ज्ञात्वा यत्रैव अर्हन् अरिष्टनेमि: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यावत् एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रियाणाम् अन्तेवासी निषध: नाम अनगार: प्रकृतिभद्रक: यावत् विनीत:, स: भदन्त! निषध: अनगार: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गत:? कुत्र उपपन्न:?
४०. तदनन्तर उस निषध अनगार को कालगत जानकर वरदत्त अनगार जहां अर्हत् अरिष्टनेमि थे वहां आए, आकर यावत् इस प्रकार कहा—इस प्रकार देवानुप्रिय का अंतेवासी निषध नाम का अनगार प्रकृति से भद्र यावत् विनीत था। भंते! वह निषध अनगार कालमास में काल करके कहां गया? कहां उपपन्न हुआ?
४१. वरदत्ता दि! अरहा अरिट्ठनेमी वरदत्तं अणगारं एवं वयासी—एवं खलु वरदत्ता! ममं अंतेवासी निसढे नामं अणगारे पगइभद्दए जाव विणीए ममं तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जित्ता, बहुपडिपुण्णाइं नव वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, बायालीसं भत्ताइं अणसणाए छेइत्ता आलोइय-पडिक्कंते समाहिपत्ते कालमासे कालं किच्चा उड्ढं चंदिम-सूरिय-गहगण-णक्खत्त-तारारूवाणं सोहम्मीसाण जाव अच्चुए तिण्णि य अट्ठारसुत्तरे गेविज्जविमाणावाससए वीइवइत्ता सव्वट्ठसिद्धे विमाणे देवत्ताए उववण्णे।।
अयि वरदत्त! अर्हन् अरिष्टनेमि: वरदत्तम् अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु वरदत्त! मम अन्तेवासी निषध: नाम अनगार: प्रकृतिभद्रक: यावत् विनीत: मम तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अधीत्य, बहुप्रतिपूर्णानि नव वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्य, द्विचत्वारिंशतं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा आलोचित-प्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालमासे कालं कृत्वा ऊर्ध्वं चन्द्रमस्-सूर्य-ग्रहगण-नक्षत्र-तारारूपाणां सौधर्मेशानं यावत् अच्युतं त्रीणि च अष्टादशोत्तरं ग्रैवेयकविमानावासशतं व्यतिव्रज्य सवार्थसिद्धे विमाने देवत्वेन उपपन्न:।
४१. वरदत्त! अर्हत् अरिष्टनेमि ने वरदत्त अनगार को इस प्रकार कहा—वरदत्त! इस प्रकार मेरा अंतेवासी निषध नाम का अनगार प्रकृति से भद्र यावत् विनीत था। मेरे तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन कर, बहुप्रतिपूर्ण नौ वर्षों के श्रामण्यपर्याय का पालन कर, अनशन के द्वारा बयालीस भक्तों का छेदन कर, आलोचना और प्रतिक्रमण कर, समाधिप्राप्त हो कालमास में काल करके चन्द्र, सूर्य, ग्रहगण, नक्षत्र और तारारूप ज्योतिष्क देवों से ऊपर सौधर्म और ईशान यावत् अच्युत तथा तीन सौ अट्ठारह ग्रैवेयक विमानावासों का१६ अतिक्रमण कर वह सर्वार्थसिद्ध विमान में देव के रूप में उपपन्न हुआ है।
सूत्र ४१
१६. तीन सौ अट्ठारह ग्रैवेयक विमानावासों का (तिण्णि य अट्ठारसुत्तरे गेविज्जविमाणावाससए)
सामान्यतया देवों के निवासस्थान को विमानावास कहा जाता है। भगवई में भवनपति देवों के आवास का भवनावास, वानमन्तर देवों के आवास का भौमेयनगरावास तथा ज्योतिष्क और वैमानिक देवों के आवास का विमानावास के रूप में निर्देश है। भवनावास आदि के स्वरूप, संख्या आदि के बारे में वहां अच्छा विवेचन है।
प्रस्तुत सूत्र में तीन सौ अट्ठारह ग्रैवेयक विमानावासों का उल्लेख है। ज्ञातव्य है कि ग्रैवेयक विमानावासों के तीन विभाग हैं। उनके विमानावासों की संख्या इस प्रकार है—
अधस्तन ग्रैवेयक त्रिक—एक सौ ग्यारह विमान।
मध्यम ग्रैवेयक त्रिक—एक सौ सात विमान।
उपरितन ग्रैवेयक त्रिक—एक सौ विमान।
इन सबको मिलाने पर ग्रैवेयक विमानावासों की संख्या ३१८ हो जाती है।
४२. तत्थ णं देवाणं तेत्तीसं सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता। तत्थ णं निसढस्सवि देवस्स तेत्तीसं सागरोवमाइं ठिई पण्णत्ता।।
तत्र देवानां त्रयस्त्रिंशत् सागरोपमा: स्थिति: प्रज्ञप्ता। तत्र निषधस्यापि देवस्य त्रयस्त्रिंशत् सागरोपमा: स्थिति: प्रज्ञप्ता।
४२. वहां देवों की तेतीस सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है। वहां निषध देव की भी तेतीस सागरोपम की स्थिति प्रज्ञप्त है।
४३. से णं भंते! निसढे देवे ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?
वरदत्ता! इहेव जंबुद्दीवे दीवे महाविदेहे वासे उण्णाए नयरे विसुद्धपिइमाइवंसे रायकुले पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ। से णं उम्मुक्कबालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते तहारूवाणं थेराणं अंतिए केवल-बोहिं बुज्झिहिइ, बुज्झिहित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वज्जिहिइ। से णं तत्थ अणगारे भविस्सइ—इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी। से णं तत्थ बहूहिं चउत्थ-छट्ठट्ठम-दसम-दुवालसेहिं मासद्ध-मासक्खमणेहिं विचित्तेहिं तवोकम्मेहिं अप्पाणं भावेमाणे बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणिस्सइ, पाउणित्ता मासियाए संलेहणाए अत्ताणं झूसेहिइ, झूसेत्ता सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेदेहिइ, जस्सट्ठाए कीरइ नग्गभावे मुंडभावे अण्हाणए अदंतवणए अच्छत्तए अणोवाहणए फलहसेज्जा कट्ठसेज्जा केसलोए बंभचेरवासे परघरपवेसे पिंडवाओ लद्धावलद्धे उच्चावया गामकंटगा अहियासिज्जंति तमट्ठं आराहेहिति, आराहेत्ता चरिमेहिं उस्सास-निस्सासेहिं सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिनिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणं अंतं काहिइ।।
स: भदन्त! निषध: देव: तत: देवलोकाद् आयु: क्षयेण भवक्षेयण स्थितिक्षयेण अनन्तंर च्यवं च्युत्वा कुत्र गमिष्यति?कुत्र उपपत्स्यते?
वरदत्त! इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे महाविदेहे वर्षे उन्नाके नगरे विशुद्धपितृमातृवंशे राजकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति। स: उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके केवलबोधिं ‘बुज्झिहिइ’ ‘बुज्झिहित्ता’, अगाराद् अनगारितां प्रव्रजिष्यति। स: तत्र अनगार: भविष्यति—ईर्यासमित: यावत् गुप्तग्रह्मचारी। स: तत्र बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टम-दशम-द्वादशै: मासार्द्ध-मासक्षपणै: विचित्रै: तप:कर्मभि: आत्मानं भावयन् बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्स्यति, प्राप्य मासिक्या संलेखनया आत्मानं जोषयिष्यति, जोषित्वा षष्टिं भक्तानि अनशनेन छेत्स्यति, यस्यार्थाय क्रियते नग्नभाव: मुण्डभाव: अस्नानकम् ‘अदंतवणयं’ अच्छत्रकम् अनुपानत्कं फलकशय्या काष्ठशय्या केशलोच: ब्रह्मचर्यवास: परगृहप्रवेश: पिण्डपात: लब्धापलब्ध: उच्चावचा: ग्रामकण्टका: अध्यास्यन्ते तमर्थम् आरात्स्यति, आराध्य चरमै: उच्छ्वासनिश्वासै: सेत्स्यति ‘बुज्झिहिइ’ मोक्ष्यति परिनिर्वास्यति सर्वदुक्खानाम् अन्तं करिष्यति।
४३. भंते! वह निषध देव उस देवलोक से आयु:क्षय, भवक्षय और स्थितिक्षय के अनन्तर च्यवन कर कहां जाएगा? कहां उपपन्न होगा?
वरदत्त! इसी जंबूद्वीप द्वीप में महाविदेह क्षेत्र के उन्नाक नगर में विशुद्ध पितृ-मातृ वंश वाले राजकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा। वह शैशव को लांघकर, विज्ञ और कला का पारगामी बन यौवन को प्राप्त हो तथारूप स्थविरों के पास केवलबोधि से बुद्ध होगा, बुद्ध होकर अगार से अनगारता में प्रव्रजित होगा। वह वहां अनगार होगा—ईर्यासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारी होगा। वह वहां बहुत से चतुर्थ, षष्ठ, अष्टम, दशम और द्वादशभक्तों तथा पाक्षिक और मासिक—इन विचित्र-विविध प्रकार के तप:कर्मों से स्वयं को भावित करते हुए बहुत वर्षों तक श्रामण्यपर्याय का पालन करेगा, पालन कर मासिकी संलेखना से अपने आपको (अपने शरीर को) कृश करेगा, कृश कर अनशन के द्वारा साठ भक्तों का छेदन करेगा। जिस प्रयोजन (साध्य) के लिए नग्नभाव, मुंडभाव, अस्नान, अदंतवण, अछत्र, अनुपानत्, फलकशयन, काष्ठशयन, केशलोच, ब्रह्मचर्यवास, पिण्डपात के लिए परगृह (गृहस्थ के घर) में प्रवेश तथा लब्ध-अलब्ध में समभाव की साधना की जाती है तथा उच्च-नीच (सामान्य और विशेष) ग्रामकंटकों को सहन किया जाता है, उस प्रयोजन (साध्य) की आराधना करेगा, आराधना कर अंतिम उच्छ्वास, नि:श्वास के साथ सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा और सर्वदु:खों का अन्त करेगा।१७
सूत्र ४३
१७. एक साधु आत्मसाधना एवं आत्मविशुद्धि के प्रयोजन से साधुत्व को स्वीकार करता है। प्रस्तुत सूत्र में उस प्रयोजन को सिद्ध करने में सहायक प्रवृत्तियों का एवं साधना-पद्धति का संकलन है।
शब्दविमर्श
● केवलबोहिं—विशुद्ध सम्यक्त्व।
● फलहसेज्जा—फलकशयन, लम्बे और पतले काष्ठ से निर्मित शय्या।
● कट्ठसेज्जा—काष्ठशय्या, असंस्कृत काष्ठ की शय्या अथवा अमनोज्ञ वसति।
● बंभचेरवासे—दशविध यतिधर्म का एक प्रकार। कामोद्दीपक वस्तुओं एवं दृश्यों का परिवर्जन तथा गुरु की आज्ञा का अनुपालन।
● ग्रामकंटक—कांटे के समान चुभने वाले अथवा साधना के शत्रु रूप इन्द्रियविषय।
४४. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं वण्हिदसाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। —त्ति बेमि।।
एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् सम्प्राप्तेन वृष्णिदशानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। —इति ब्रवीमि।।
४४. जम्बू! इस प्रकार श्रमण यावत् सिद्धिगति को संप्राप्त भगवान महावीर ने वृष्णिदशाओं के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। —ऐसा मैं कहता हूं।
२-१२ अज्झयणाणि : द्वितीय से द्वादश अध्ययन
मूल
४५. एवं सेसावि एक्कारस अज्झयणा नेयव्वा संगहणीअणुसारेण। एवं अहीणमइरित्तं एक्कारससुवि। —त्ति बेमि।।
संस्कृत छाया
एवं शेषाऽन्यपि एकादश अध्ययनानि ज्ञातव्यानि संग्रहणी-अनुसारेण। एवम् अहीनमतिरिक्तम् एकादशसु अपि। —इति ब्रवीमि
हिन्दी अनुवाद
४५. अवशेष ग्यारह अध्ययन भी इसी प्रकार संग्रहणी (संग्रह गाथा) के अनुसार ज्ञातव्य हैं। इस प्रकार ग्यारह ही अध्ययनों में बिना किसी न्यूनता एवं अधिकता के (सारा वर्णन) जान लेना चाहिए। —ऐसा मैं कहता हूं।
परिसेसो
निरयावलियाइउवंगाणं एगो सुयक्खंधो, पंच वग्गा, पंचसु दिवसेसु उद्दिस्संति, तत्थ चउसु वग्गेसु दस दस उद्देसगा, पंचमवग्गे बारस उद्देसगा।।
परिशेष:
निरयावलिकादि-उपाङ्गानाम् एक: श्रुतस्कन्ध:, पंच वर्गा:, पंचसु दिवसेषु उद्दिष्यन्ते, तत्र चतुर्षु वर्गेषु दश दश उद्देशका:, पंचमवर्गे द्वादश उद्देशका:।
परिशेष
निरयावलिका आदि उपांगों का एक श्रुतस्कन्ध है, इसके पांच वर्ग हैं, इनकी पांच दिनों में वाचना दी गई। उनमें से चार वर्गों में दस-दस उद्देशक हैं तथा पांचवें वर्ग में बारह उद्देशक हैं।
♦
निरयावलियाओ
आचार्य तुलसी
सम्पादक/ विवेचक : डॉ.साध्वी मुदितयशा

For any Feedback/Comments/Queries:
Please write to books@jvbharati.org