
श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी
अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ.योगक्षेमप्रभा


ISBN : 978-93-89793-87-1
© जैन विश्व भारती, लाडनूं
आगम के हार्द को समझने के लिए आगम का व्याख्या साहित्य भी पठनीय माना जा सकता है। आगम व्याख्या साहित्य का एक आयाम है—टीका। उसे वृत्ति भी कहा जा सकता है। परन्तु संस्कृत भाषा में होने के कारण वह संस्कृत न जानने वाले अध्येताओं के लिए सुबोध नहीं है। उसे सुबोध बनाने का उपाय है—उसका भाषान्तरण अथवा अनुवाद करना।
प्रस्तुत ग्रन्थ 'ठाणं' आगम की सानुवाद वृत्ति है। साध्वी निर्वाणश्रीजी और साध्वी योगक्षेमप्रभाजी ज्ञान-पारावार में यथासंभव निमज्जन करती रहें। शुभाशंसा।
नागज, महाराष्ट्र आचार्य महाश्रमण
१३ मार्च २०२०
♦
भारतीय प्राच्य विद्या के अथाह भंडार के अनमोल रत्न हैं—जैन आगम। आप्त प्रणीत ये आगम ज्ञान के अक्षयकोश हैं। सूत्रात्मक शैली में निबद्ध आगमों के गहन रहस्यों को जानने का महत्त्वपूर्ण अंग है—व्याख्या साहित्य। नवांगी टीकाकार आचार्य अभयदेवसूरि ने अपने विशिष्ट वैदुष्य से नव अंग एवं एक उपांग पर टीकाएं रचीं। तत्त्वज्ञान रूपी ताले को खोलने के लिए ये टीकाएं चाबी के समान हैं।
चौदह हजार दो सौ पचास (१४२५०) श्लोक प्रमाण इस विशाल वृत्ति के अनुवाद का गुरुत्तर कार्य विदुषी साध्वीद्वय—साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीश्री योगक्षेमप्रभाजी ने किया है। यह गणाधिपति गुरुदेवश्री तुलसी एवं प्रज्ञापुरुष आचार्यश्री महाप्रज्ञजी की दूरदृष्टि का ही प्रतिफल है कि तेरापंथ धर्मसंघ में साध्वियों एवं समणियों द्वारा प्राचीन दुरूह ग्रंथों के अनुवाद का कार्य हो रहा है।
सन् १९५५ में आचार्यश्री तुलसी ने आगम संपादन की घोषणा की। तुलसी युग में प्रारंभ हुआ यह महान् ज्ञान यज्ञ महाप्रज्ञ युग से महाश्रमण युग में सतत गतिमान है। जेन विश्व भारती का यह परम सौभाग्य है कि आगम एवं उसके व्याख्या साहित्य के प्रकाशन का गुरुत्तर दायित्व उसे प्राप्त है। इस विशाल टीका को सानुवाद प्रकाशित कर जेन विश्व भारती टीका साहित्य के प्रकाशन में भी अग्रणी बन रही है। यह गुरुदेव की असीम कृपा का प्रसाद है।
तीन खंडों में विभक्त इतने बड़े ग्रंथ का अनुवाद करना अतीव श्रम साध्य कार्य है। विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं प्रबुद्ध साध्वीश्री डॉ.योगक्षेमप्रभाजी ने आचार्यप्रवर के आशीर्वाद से इस कार्य में कोशल मुखर किया है। जेन तत्त्वज्ञान, आचार-मीमांसा, इतिहास, मनोविज्ञान, भूगोल, खगोल आदि अनेकविध विषयों से समृद्ध यह टीका हिन्दी भाषी पाठकों के लिए भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी, ऐसा विश्वास है।
साध्वीद्वय ने भूमिका और छह परिशिष्ट के साथ इसे पूर्णता दी है। इस कार्य में उनकी निष्ठा स्वत: मुखर है। जेन विश्व भारती इन तेरह सौ (१३००) पृष्ठों के विशालकाय ग्रंथ को तीन भागों में प्रकाशित कर आह्लाद की अनुभूति कर रही है। साध्वीद्वय के प्रति यही शुभकामना करता हूं कि पूज्य आचार्यप्रवर के आशीर्वाद से उनकी श्रुतयात्रा अनवरत गतिमान रहे और जैन विश्व भारती आर्षवाणी को जन-जन तक पहुंचाती रहे।
मनोज कुमार लुणिया
अध्यक्ष, जैन विश्व भारती
♦
जैन आगम ज्ञान के अक्षयकोश हैं। वैदिक शास्त्रों को जैसे 'वेद' और बौद्ध शास्त्रों को 'पिटक' कहा जाता है वैसे ही जैन शास्त्रों को 'आगम' कहा जाता है। प्राच्य विद्या के अनगिन रहस्य आगम ग्रंथों में अन्तर्निहित हैं। भगवान महावीर की वाणी द्रादशांगी के रूप में संकलित है। आचार्य भद्रबाहु के अनुसार तीर्थंकर भव्यजनों के विबोध के लिए ज्ञान सुमनों की वृष्टि करते हैं, महान प्रज्ञावान गणधर अपने बुद्धि रूपी पट में उन्हें सहेज कर सूत्र रूप में ग्रथित कर आगम का रूप देते हैं। भगवान महावीर की वाणी के आधार पर गौतम आदि गणधरों ने अंग साहित्य की रचना की।
द्वादशांगी
अंग द्वादश होने से उन्हें द्वादशांगी कहा जाता है। अंग शब्द का प्रयोग वैदिक और पाली दोनों साहित्य में मिलता है। समवाओ प्रकीर्णक में गणिपिटक के बारह अंग बताए गए हैं—दुवालसंगे गणिपिटगे। द्वादश अंगों के नाम इस प्रकार हैं—१. आचार २. सूत्रकृत ३. स्थान ४. समवाय ५. भगवती ६. ज्ञाताधर्मकथा ७. उपासकदशा ८. अंतकृत्दशा ९. अनुत्तरोपपातिक १०. प्रश्न व्याकरण ११. विपाक और १२. दृष्टिवाद।
यद्यपि एक दृष्टिवाद में ही समस्त वाङ्मय का अवतरण हो जाता है तथापि अल्प मेधावाले पुरुषों तथा स्त्रियों पर अनुग्रह के लिए शेष ग्यारह अंगों की निर्यूहणा की गई है। भगवान महावीर की वाणी के आधार पर गौतम आदि गणधरों ने अंग साहित्य की रचना की। उपलब्ध अंग सुधर्मा स्वामी की वाचना के हैं। भगवान महावीर के समकालीन होने से उनका समय ई.पू. छठी शताब्दी है।
स्थानांग
स्थानांग तृतीय अंग है। इसमें एक से लेकर दस स्थान तक जीव और पुद्गल के विविध भाव वर्णित हैं, इसलिए इसका नाम 'स्थान' रखा गया है। संख्या के अनुपात से एक द्रव्य की अनेक विकल्पों से मीमांसा इसका वैशिष्ट्य है। व्यापकता की दृष्टि से ज्ञान के अनगिन पहलुओं का संस्पर्श प्रस्तुत आगम में मिलता है। द्रव्य, तत्त्व, आचार, ज्ञान, प्रमाण, इतिहास, भूगोल, खगोल, संगीत, मनोविज्ञान आदि का विस्तृत वर्णन इस आगम में उपलब्ध है। सामान्य गणना के अनुसार इसमें १२०० विषयों का वर्गीकरण है। भेद-प्रभेद की दृष्टि से इसके विषयों का विस्तार लाखों तक चला जाता है।
विषय-वस्तु
इस ग्रंथ की समग्र विषय वस्तु दस स्थानों में विभक्त है। यहां अध्ययन के लिए 'स्थान' शब्द का प्रयोग सोद्देश्य हुआ है। प्रत्येक अध्ययन में एक ही संख्या के लिए स्थान है, इसलिए अध्ययन का नाम स्थान रखना भी उचित है। जिसमें जीव आदि का व्यवस्थित रूप से प्रतिपादन किया जाता है, वह स्थान है।' प्रथम स्थान अर्थात् प्रथम अध्ययन में एकत्व की दृष्टि से विषयों का विवेचन किया गया है। यथा—प्रत्येक शरीर की दृष्टि से जीव एक है। इस अध्ययन में द्रव्यानुयोग मुख्य प्रतिपाद्य है तो चरण-करणानुयोग का वर्णन भी किया गया है। कालचक्र, ज्योतिष चक्र आदि के विवेचन के साथ 'जंबूद्वीप' की विलक्षणता भी प्रकट की है।
जीव आदि द्रव्यों का यथाक्रम दो, तीन, चार, पांच आदि स्थानों से निरूपण करते हुए संख्यात्मक विवेचन दशम स्थान तक व्याख्यात है। आगम संपादन के पुरोधा आचार्यश्री तुलसी के शब्दों में बौद्ध पिटकों में जो स्थान अंगुत्तरनिकाय का है वही स्थान अंग साहित्य में प्रस्तुत आगम का है।
स्थानांग : प्राचीन या अर्वाचीन
भगवान महावीर की वाणी के सूत्रकार आर्य सुधर्मा की दृष्टि से इस आगम की रचना ई.पू. ५५७ में हुई है। इसके संकलन-काल की दृष्टि से इसका समय ईसा की चतुर्थ शताब्दी है। प्रस्तुत सूत्र में भगवान महावीर के समकालीन और उत्तरकालीन—दोनों प्रकार के प्रसंग और तथ्य संकलित हैं। दूसरी से छठी शताब्दी तक की अनेक घटनाएं स्थानांग में उल्लिखित हैं। अत: विद्वानों को यह शंका होना स्वाभाविक है कि यह आगम प्राचीन है या अर्वाचीन? यह भी सच है कि पहले आगम श्रुति परम्परा के रूप में चले आ रहे थे। उनका व्यवस्थित संकलन-लेखन आर्य स्कन्दिल (माथुरी वाचना) और आचार्य देवद्धिंगणि क्षमाश्रमण के समय हुआ। अत: यह संभव है उस समय तक घटित घटनाएं इसमें संकलित कर दी हों। किंतु इतने मात्र से आगम गणधर-कृत नहीं है, यह प्रमाणित नहीं होता।
स्थानांग की शैली
स्थानांग की शैली संख्या प्रधान है। इसमें विषय विश्लेषण के क्रम के स्थान पर समान संख्या को वरीयता दी गई है। आचार्य देवेन्द्र मुनि की दृष्टि से यह कोश की शैली में ग्रथित आगम है। यह शैली वैदिक और बौद्ध परंपरा के ग्रंथों में भी उपलब्ध है। महाभारत के वन पर्व, अध्याय एक सौ चौतीस में इस शैली में विचार प्रस्तुत किए गए हैं। बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय, पुग्गल पञ्ञति, महाव्युत्पत्ति एवं धर्मसंग्रह में यही शैली दृष्टि गोचर होती है।
स्थानांग की महत्ता
व्यवहार सूत्र के अनुसार स्थानांग और समवायांग के ज्ञाता को ही आचार्य, उपाध्याय और गणावच्छेदक पद देने का विधान है। समवायांग और नंदी के अनुसार स्थानांग की वाचनाएं संख्येय हैं। उसमें संख्यात श्लोक हैं, संख्यात संग्रहणियां हैं। अंग साहित्य में उसका तृतीय स्थान है। उसमें एक श्रुतस्कंध है। दस अध्ययन हैं। इक्कीस उद्देशनकाल हैं। बहत्तर हजार पद हैं। संख्यात अक्षर हैं। यद्यपि वर्तमान में उपलब्ध स्थानांग में बहत्तर हजार पद नहीं हैं।
स्थानांग के व्याख्याकार
नवांगी टीकाकार अभयदेवसूरि ने सर्वप्रथम इस पर संस्कृत वृत्ति का निर्माण किया। स्वयं आचार्य अभयदेवसूरि ने इसकी प्रस्तावना में इस तथ्य की संपुष्टि की है। उन्होंने लिखा है—त्रिभुवनातिशायी तीर्थंकर महावीर के परम गंभीर महान उपदेश के आधार पर उनकी ही संतति के उपकारार्थं गणधरों ने विविध अर्थ सारयुकत स्थानांग सूत्र की रचना की। विद्या और आचार दोनों से अलंकृत आचायों की सुदीर्घ परम्परा होने के बावजूद किसी भी आचार्य ने इस महाग्रंथ की व्याख्या क्यों नहीं की, यह प्रश्न भी उन्होंने प्रस्तुत किया। अपने संकल्प की अभिव्यक्ति में आचार्य अभयदेवसूरि ने परम विनयभाव से यह कहा कि तथाविध विद्याबल से विकल होने पर भी में इसके उन्मुद्रण का अनुयोग प्रारंभ करता हूं।
अभयदेवसूरि : जीवन परिचय
आचार्यश्री अभयदेव का जन्म वैश्य परिवार में वी.नि. १५४२ (वि.सं. १०७२) में हुआ था। वे इतिहास प्रसिद्ध मालव की धारानगरी के श्रेष्ठी महीधर व उनकी भार्या धनदेवी के सुपुत्र थे। उस समय धारानगरी में नरेश भोज का शासन था। अभयकुमार का विवेक बचपन से ही अधिक जागृत था। उन्हें परिवार से सहज धार्मिक संस्कार उपलब्ध थे। आचार्य जिनेश्वरसूरि और बुद्धिसागरसूरि का प्रवचन सुनकर वे विरक्त हो गए। माता-पिता की अनुज्ञा प्राप्त कर अभयकुमार ने जिनेश्वरसूरि से दीक्षा ग्रहण की। दीक्षित होकर बालमुनि ने आगमों का गहन अध्ययन किया। आचार्य वर्धमानसूरि के आदेश से जिनेश्वरसूरि ने उन्हें आचार्य पद से विभूषित किया।
आचार्य अभयदेवसूरि सिद्धांतों के गंभीर ज्ञाता थे। आगम व आगमेतर विषयों का उन्हें विशद ज्ञान था। एक बार आचार्य अभयदेवसूरि विचरण करते हुए पत्यपद्रपुर पधारे। निशीथ काल में ध्यानस्थ आचार्य अभयदेवसूरि से शासनदेवी ने प्रकट होकर कहा—मुनिप्रवर! आचार्य शीलांक एवं कोट्याचार्य द्वारा विरचित टीका साहित्य में आचारांग एवं सूत्रकृतांग की टीकाएं विद्यमान हैं। शेष टीकाएं काल के दुष्प्रभाव से लुप्त हो गई हैं। अत: आप संघ हित में नव अंगों पर टीकाओं की रचना करें।
अन्तर्मुखी आचार्यप्रवर ने कहा—देवी! मैं तो जडमति हूं। गणधर सुधर्मा स्वामी द्वारा सूत्रबद्ध आगमों को पूर्णत: समझना भी कठिन है। अज्ञानवश कहीं उत्सूत्र की प्ररूपणा हो जाने पर उत्कृष्ट कर्मबंधन व संसार वृद्धि हो जाएगी। में शासनदेवी के वचनों का उल्लंघन करना भी नहीं चाहता। तथापि मैं निर्णय नहीं कर पा रहा हूं।
शासनदेवी ने आचार्य अभयदेवसूरि को समाधान प्रदान कर कहा—मनीषीप्रवर! आपकी योग्यता को देखकर ही मैंने यह प्रार्थना की है। किंचित भी संदेह की स्थिति बने तो आप मुझे याद करना, मैं सीमंधर स्वामी से पूछकर आपकी जिज्ञासाओं के समाधान में सहयोग करूंगी।
शासनदेवी की बात सुनकर आचार्य अभयदेवसूरि आश्वस्त हुए। उन्होंने तपोयोग पुरस्सर ज्ञानयोग प्रारंभ किया। जब तक टीका का कार्य पूर्ण नहीं होता है तब तक आचाम्ल तप का कठोर अभिग्रह भी स्वीकार कर लिया। अनेक शारीरिक कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने नौ अंगों पर टीकाएं लिखीं। स्थानांग सूत्र से विपाक सूत्र पर आचार्य अभयदेव के समय तक कोई महत्त्वपूर्ण विवेचन हुआ नहीं था। प्रभावक चरित के अनुसार आचार्य सुधर्मा द्वारा उपदिष्ट तत्त्वज्ञान रूपी ताले के लिए ये टीकाएं कुंजी के समान हैं।
आचार्य अभयदेवसूरि का टीका साहित्य
आचार्य अभयदेवसूरि द्वारा विरचित टीका साहित्य बहुत ही विशाल है। ये टीकाएं प्राय: संक्षिप्त और शब्दार्थ प्रधान हैं। जहां कहीं उन्हें आवश्यक प्रतीत हुआ, विषयों का विश्लेषण भी किया। सैद्धांतिक तत्त्वों की अभिव्यक्तियां, दार्शनिक विवेचन, राजनैतिक व सामाजिक विषयों की चर्चाएं भी यत्र-तत्र दृष्टिगोचर होती है।
समवायांग-वृत्ति
इस वृत्ति की रचना चतुर्थ अंग समवाय पर की गई है। यह मध्यम परिमाण की टीका है। इसकी रचना वि.सं. ११२० में अणहिल्लपुर पाटण में हुई। इसका ग्रंथमान ६५७५ श्लोक परिमाण है।
व्याख्याप्रज्ञप्ति-वृत्ति
यह संक्षिप्त शब्दार्थप्रधान टीका है। यह टीकाकार की बहुमुखी प्रतिभा है कि एक 'व्याख्याप्रज्ञप्ति' शब्द के दस अर्थ बताएं हैं। इस वृत्ति में आचार्य अभयदेवसूरि ने सुधर्मा स्वामी आदि को नमस्कार करने के बाद इस सूत्र की प्राचीन टीका, चूर्णि और जीवाजीवाभिगम आदि की वृत्तियों की सहायता से टीका रचने का संकल्प किया है। इससे यह द्योतित होता है कि आचार्य अभयदेवसूरि के समक्ष भगवती सूत्र की प्राचीन टीका विद्यमान थी। इस टीका की रचना उन्होंने अणहिल्लपुर पाटण में वि.सं. ११२८ में की थी। टीका का ग्रंथमान १८६१६ श्लोक परिमाण है।
ज्ञाताधर्मकथावृत्ति
दो श्रुतस्कंधों में विभक्त इस आगम के प्रथम श्रुतस्कंध में अत्यंत प्रसिद्ध ग्यारह कथानक हैं। वे कथानक विश्रुत व ज्ञात होने से प्रथम श्रुतस्कंध का नाम ज्ञाता है। द्वितीय श्रुतस्कंध में धर्मकथाओं की प्रचुरता होने से इसका नाम धर्मकथा है। इस आगम पर आचार्य अभयदेवसूरि ने वि.सं. ११२० में ३८०० पद्य परिमाण टीका की रचना की। यह मूल सूत्रस्पशी शब्दार्थ प्रधान टीका है। इसकी संपन्नता भी अणहिल्ल पाटण में विजयादशमी के दिन हुई। चेत्यवासी परम्परा के विश्रुत विद्वान द्रोणाचार्य ने इस वृत्ति का संशोधन किया।
उपासकदशांग वृत्ति
यह संक्षिप्त टीका है। इसकी रचना ज्ञाता वृत्ति के बाद हुई है। चूंकि टीकाकार ने अनेक स्थानों पर सूत्रगत गंभीर अर्थों को समझने के लिए ज्ञाताधर्मकथावृत्ति का संकेत दिया है। इस वृत्ति का ग्रंथमान १८१२ पद्य परिमाण माना गया है। वृत्ति के रचना संवत व स्थल का उल्लेख प्राप्त नहीं है।
अन्तकृद्दशा वृत्ति
८९९ पद्य परिमाण यह एक संक्षिप्त वृत्ति है। यह मूलत: सूत्रस्पर्शी एवं शब्दार्थप्रधान है। ज्ञाताधर्मकथावृत्ति में व्याख्यात पदों का इसमें भी पुनरावर्तन नहीं हुआ है।
अनुत्तरोपपातिक वृत्ति
यह आचार्य अभयदेवसूरि के टीका साहित्य की सबसे लघु टीका है। इसका ग्रंथमान मात्र १९२ पद्य परिमाण है। इसमें शब्दों की संतुलित एवं सारगर्भित व्याख्या है। इसमें टीकाकार ने विद्वद्जनों को संशोधन के लिए आमंत्रण भी दिया है।
प्रश्नव्याकरण वृत्ति
शब्दार्थ प्रधान इस वृत्ति का पद्यमान १६३० गाथाएं हैं। पांच आश्रव एवं पांच संवर का युक्क्ति पुरस्सर वर्णन करने वाली इस वृत्ति में कर्मों की शुभ-अशुभ परिणति को समझाया है। द्रोणाचार्य ने इस वृत्ति का भी संशोधन किया है।
विपाकवृत्ति
पारिभाषिक पदों के संक्षिप्त एवं संतुलित अर्थों वाली यह सूत्रस्पर्शी वृत्ति है। इसमें आगम—सूत्र को प्रवचन पुरुष कहा है। शुभाशुभ कर्मों की विविध फल-परिणति को समझने में यह विशेष रूप से सहायक है। वृत्तिकार के हृदय की पवित्रता व विशालता भी इसमें विशेषत: प्रकट होती है, जब वे कहते हैं कि धीमान पुरुष इस वृत्ति के अयुक्त कथन का परिशोधन करें। इस वृत्ति में गुरु के नाम पुरस्सर स्वयं का नाम भी दिया गया है। अणहिल्ल पारण में इसका संशोधन भी द्रोणाचार्य ने किया था, ऐसा उल्लेख भी प्राप्त है। वृत्ति का पद्य परिमाण ३१२५ गाथाएं हैं। रचना स्थान व रचनाकाल का उल्लेख नहीं किया गया है।
औपपातिक वृत्ति
यह वृत्ति उपांग आगम पर है। आचार्य अभयदेवसूरि की उपांग सूत्र पर यह एकमात्र टीका है। इसका ग्रंथमान ३१२५ पद्य परिमाण है। सैद्धांतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक वैविध्यपूर्ण यह सुंदर टीका है। वृत्तिकार ने चंद्रकुल एवं अपने गुरु जिनेश्वरसूरि का आदर के साथ उल्लेख किया है। वृत्ति की प्रशस्ति के अनुसार अणहिल्लपुर पाटण में द्रोणाचार्य ने इसका संशोधन किया है।
स्थानांग वृत्ति
स्थानांग वृत्ति जैन तत्त्वज्ञान का अथाह महासागर है। आचारांग और सूत्रकृतांग (प्रथम व द्वितीय अंग) पर आचार्य शीलांक रचित वृत्ति पहले से ही विद्यमान थी। अंग सूत्रों में तृतीयांग स्थानांग पर अद्यावधि कार्य नहीं हुआ था। स्थानांगवृत्ति के अध्ययन से यह फलित होता है कि संभवत: सर्वप्रथम इसकी रचना प्रारंभ हुई है। स्थानांग आगम को महानिधान की उपमा देते हुए आचार्य अभयदेवसूरि ने इसकी वृत्ति प्रारंभ की है। उन्होंने स्पष्ट लिखा है कि अपनी योग्यता पर विचार किए बिना ही में यह अनुयोग प्रारंभ कर रहा हूं।
• कुछ निपुण पूर्व महापुरुषों के प्रयोगों (कार्य) के बारे में सुनकर।
• स्वबुद्धि से संप्रेक्षा कर।
• तथाविध विद्यमान विद्वानों को इसके उपाय पूछकर।
इस आलंबनत्रयी के आधार पर वे आगम के महासागर में अवतरण करने कृत्संकल्प हुए। दुत आदि महाव्यसन से उपहत व्यक्ति के उपमान से उन्होंने अपने संकल्प की हढ़ता अभिव्यक्त की है।
कार्यकाल की कठिनाइयां
स्थानांगवृत्ति की प्रशस्ति में टीका के कार्यकाल की कठिनाइयों का वर्णन करते हुए कहा है—
• सत् संप्रदाय का अभाव, अर्थबोध की सम्यक् गुरु परंपरा का अभाव।
• सद् ऊह—अर्थ की आलोचनात्मक स्थिति की अनुपलब्धि।
• आगम वाचनाओं और अध्ययन पद्धतियों का नानात्व।
• पुस्तकों-प्रतिलिपियों में अशुद्धियां।
• कृतियां सूत्रात्मक होने से अतिगंभीर।
• अर्थ विषयक मतभेद व नानात्व।
उपर्युक्त समस्त बाधाओं के बावजूद उनके चरण आगे बढ़े, बढ़ते रहे।
गुरु परंपरा एवं सहयोग
आचार्य अभयदेवसूरि चंद्रकुलीन सुविहितमार्गी आचार्य वर्धमानसूरि के शिष्यद्वय जिनेश्वरसूरि एवं बुद्धिसागरसूरि के शिष्य थे। स्थानांग वृत्ति की प्रशस्ति में अपना संक्षिप्त परिचय प्रदान किया है। इस कार्य की परिसंपन्नता में उन्हे संविग्न आचार्य अजितसिंह के अंतेवासी यशोदेवसूरि का सहयोग (उत्तर-साधक) मिला है। इस टीका के परिशोधन में चैत्यवासी आचार्य द्रोणाचार्य का पूरा सहयोग रहा है। एतदर्थ पूज्य पूज्या में प्रस्तुत अनुयोग के शुद्धिकर्ता द्रोणाचार्य की पंडित पर्षदा को नमस्कार किया है।
स्थानांग वृत्ति रचनाकाल व स्थान
प्रशस्ति श्लोक के अनुसार इस वृत्ति की प्रथम प्रति अणहिल्ल पाटण नगर में अच्छुप्त धनपति की वसति में लिखी गई। जिनदेवगणी आचार्य इसके लिपिकर्ता थे। इसकी रचना वि.सं. ११२० में की गई। अत्यंत श्रमसाध्य इस कार्य की संपन्नता में आचार्य अभयदेवसूरि की अनाग्रही तटस्थ नीति स्पष्ट उजागर हुई है। स्थानांग वृत्ति का समापन आचार्य अजितसिंह के शिष्य यशोदेवगणी की सहायता से वि.सं. ११२० में पाटन में हुआ—यह उल्लेख जैन जगत के 'ज्योतिर्धर आचार्य:' प्रकाश (१) में भी उपलब्ध है। इस टीका का श्लोक परिमाण १४२५० है। प्रभावक चरित के अनुसार टीका साहित्य की प्रतिलिपियों को तैयार कराने में ताम्रलिप्ति आशापल्ली धवलक नगरी के चौरासी तत्त्वज्ञ श्रावकों की मुख्य भूमिका रही तथा द्रव्य की व्यवस्था राजा भीम ने की।
ज्ञान का महानिधान : स्थानांग
नवांगी टीकाकार आचार्यश्री अभयदेवसूरि के बाहश्रुत्य की स्वयंभू प्रमाण है स्थानांग टीका। स्वयं स्थानांग सूत्र विषय वैविध्य की दृष्टि से विश्वकोष है। जो इस महाग्रंथ में है, उसका विस्तार अन्य सभी आगमों में द्रष्टव्य है। यह कहना अत्युक्ति नहीं होगा कि जो सभी आगमों में है वह अकेले स्थानांग में है। जैन दर्शन की नय-निक्षेप पद्धति यहां यत्र-तत्र दृग्गम्य होती है। जीव आदि पदार्थों का संग्रह आदि नयों से विश्लेषण प्रथम से दसम स्थान तक भिन्न-भिन्न कोणों से प्रतिपादित है।
श्रीमद् अभयदेवसूरि ने जहां जितना विषय विश्लेषण उपयुक्त प्रतीत हुआ, उसे मुक्त भाव से किया है। स्थानांगवृत्ति में जीव आदि तत्त्वों का वर्णन तत्त्वमीमांसा का विषय है तो पांच ज्ञान, अज्ञान आदि का वर्णन ज्ञान मीमांसीय प्रकल्प है। आचार शास्त्रीय दृष्टि से पांच महाव्रत, समितियां, प्रतिक्रमण, प्रतिलेखना, गोचरी आदि की विधि, आहार करने व न करने के कारण, प्रायश्चित आदि का यत्र-तत्र विशद वर्णन है। जैन आचार मीमांसा के अंतर्गत विधि-निषेधपूर्वक अनेक प्रसंगों की व्याख्या वृत्ति में सविस्तर उपलब्ध है। स्थानांग में अध्ययन के लिए स्थान शब्द प्रयुक्त है। इसकी व्याख्या भी टीकाकार ने बहुत सुंदर ढंग से की है।
स्थानांगवृत्ति का प्रत्येक स्थान की दृष्टि से संक्षिप्त विवेचन इस प्रकार है—
प्रस्तावना—नय दृष्टि से संग्रह नय अभेद प्रधान है। संग्रह नय सापेक्ष कथन में भेद अभेद से आवृत हो जाता है। प्रथम स्थान के अधिकांश सूत्र विशेषण और विश्लेषण रहित है। आचार्य अभयदेवसूरी ने प्रथम स्थान के अनुयोग का प्रारंभ मंगल पुरस्सर किया है। भगवान महावीर के चारों अतिशयों की सुंदर एवं संक्षिप्त तथा सारगर्भित प्रस्तुति दी है। इसी के अनंतर पंचम गणधर वाचना के सूत्रधार आर्य सुधर्मा की भी गुणोत्कीर्तना की है। जैन व्याख्या पद्धति के प्रमुख चार अंग है—नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव। इस निक्षेप चतुष्टयी का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्थानांग सूत्र के प्रथम अध्ययन का प्रारंभ किया है। इसी के साथ उपक्रम, निक्षेप, अनुगम और नय—इन चार अनुयोगद्वार का सटीक विश्लेषण किया है।
मंगलाचरण
जैन आगम आर्षवाणी है। अत: उसके प्रारंभ में अन्य ग्रंथों की भांति मंगलाचरण आदि उपचार नहीं किए जाते। तथापि अपनी सूक्ष्म मेधा से टीकाकार ने आगम में आदि, मध्य और पर्यवसान मंगल की सुंदर संयोजना की है। आदि मंगल का प्रयोजन शास्त्र के अर्थ का निर्विघ्न पार पाना है। भाष्यकार की गाथाओं को उद्धृत करते हुए श्रीमद् अभयदेवसूरी ने आदि मंगल के रूप में 'सुयं मे आउसं! तेणं भगवता' को लिया है। श्रुत शब्द 'नंदी' और भगवत् शब्द बहुमान गर्भित है अत: ये दोनों मंगल हैं। ये हित के साधक होने से अभिलषित की प्राप्ति कराने वाले हैं।
मध्य मंगल पांचवें स्थान का 'पंच महव्वया' सूत्र है। भाष्यकार के अनुसार क्षायिक आदि भाव नोआगमत: मंगल है। चूंकि महाव्रत क्षायिक आदि भाव होते हैं। अत: वे मंगल हैं। अथवा छट्ठे स्थान का प्रथम सूत्र 'छहिं ठाणेहिं संपन्ने अणगारे' सूत्र में प्रयुक्त अनगार शब्द मंगल है। यह शब्द परमेष्ठी पंचक में अन्तर्भूत से होने मंगल है। अवसान मंगल दसम स्थान का अंतिम सूत्र 'दसगुणलुक्खापोग्गला अणंता पण्णत्ता' है। अनंत शब्द वृद्धि शब्द की भांति मंगल है। वृत्तिकार ने 'स्थान' शब्द की अर्थवत्ता को द्योतित करते हुए निर्युक्ति के आधार पर स्थान पद के पंद्रह भेदों की व्याख्या की है।
प्रथम स्थान
जैन दृष्टि से आगम-सूत्र का प्रतिपादन नय दृष्टि से किया जाता है। यही वजह है प्रथम स्थान में आत्मा, दंड, क्रिया, शब्द, रूप, गंध आदि एक संख्या सापेक्ष २५५ तत्त्वों-वर्गणाओं आदि का उल्लेख है। इस स्थान में द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव चारों दृष्टियों से वस्तुतत्त्व का प्रतिपादन हुआ है। आचार्य अभयदेवसूरी ने वस्तुतत्त्व का विमर्श करने से पूर्व प्रथम सूत्र की विस्तृत मीमांसा की है। 'सुयं मे' सूत्र की संहिता आदि क्रम से व्याख्या करते हुए 'आउसं' पद की सुंदर व्याख्या की है। आयु-जीवित के दस निक्षेपों का विवेचन उदाहरण के साथ किया गया है। 'तेणं' शब्द से भगवान महावीर के व्यक्तित्व की यथार्थ एवं मनोहरी झांकी प्रस्तुत की है। इसी में प्रसंगत: वाचना ग्रहण करने की आर्हताएं तथा वाचनादाता की अर्हताओं का भी अनेक उद्धरणों के साथ वर्णन है। जैन दर्शन सम्मत सर्वज्ञ के प्रामाण्य, उनके वचनों से पौरुषेयत्व आदि की भी सिद्धि हो जाती है। अन्य मत के निरसन के साथ 'वचन भी हो और अपौरुषेय भी, का निराकरण किया है।' 'आयुष्मान्' इस एक ही पद की विविध रूप में व्याख्या करते हुए टीकाकार ने गुरुकुलवास की मर्यादा, उसमें रहने के लाभ, तीर्थंकरों के शासन में साधना करनेवालों की चर्चा की है। इसी के अनंतर गुरु के प्रति शिष्य के विनय-वैयावृत्त्य, श्रवण विधि, उपासना विधि आदि का विमर्श किया गया है।
'एगे आया' सूत्र के विश्लेषण के मिष टीकाकार ने गहन दार्शनिक चर्चा की सरस एवं युक्तियुक्त प्रस्तुति दी है। यहां जैनशास्त्र सम्मत आत्म तत्त्व की एकानेकता अथवा सामान्य-विशेषात्मक सत्ता की मीमांसा की है। 'एगे लोए व एगे अलोए' —इन दो सूत्रों की व्याख्या में नाम लोक आदि आठ प्रकार के लोक का विमर्श किया गया है। इसी में लोक और अलोक की सिद्धि के हेतुओं की सप्रतिपक्ष व्याख्या की है। इसी प्रकार धर्म-अधर्म, द्रव्य, बंध-मोक्ष आदि की सिद्धि हेतु पुरस्सर की गई है। तत्त्व मीमांसा के साथ कर्मवाद की जटिल पहेली को भी युक्तियों से सुलझाया है। विकुर्वणा, काय-व्यायाम, विगतार्चा, उपपात, एक समय में एक उपयोग आदि जैन दर्शन के पारिभाषिक शब्दों एवं सिद्धांतों की प्रस्तुति इस अध्याय का वैशिष्ट्य है। पुद्गल मीमांसा व परमाणु विज्ञान के अंतर्गत शब्द, गंध, रस, स्पर्श, संस्थान आदि का विश्लेषण ज्ञान पिपासुओं को नया बोध देनेवाला है। इसकी व्याख्या करते हुए टीकाकार ने आरोग्य (चिकित्सा) विज्ञान के रहस्य भी उजागर किए हैं।
भगवान महावीर की अनन्य देन है —षड्जीवनिकाय। तत्कालीन समग्र दर्शनों से विलक्षण है—महावीर का यह अवदान। अन्य दर्शनों में जिन्हें महाभूत, जड़ तत्त्व की संज्ञा दी गई, उसे भगवान महावीर ने जीव कहा। उनकी जीवत्व सिद्धि में जिनभद्गणी क्षमाश्रमण को उद्धृत करते हुए अभयदेवसूरी ने स्थावरपंचक की सिद्धि की है।'
इस समग्र विवेचन में जंबूद्वीप का निर्वचन भी वेलक्षण्य का अभिव्यंजक है। 'एगे जंबुद्दीवे' सूत्र का कथन अध्ययन के रचनाक्रम से भिन्न प्रतीत होता है। किंतु उसकी अपेक्षा टीकाकार ने सहेतु प्रतिपादित की है। चूंकि द्वीप-समुद्रों में एक नामवाले अनेक द्वीप हैं। किंतु सबसे छोटा, रथचक्र संस्थान संस्थित अनेक विशेषताओं से विशेषित जंबूद्वीप एक ही है।' भगवान महावीर का एकत्व उनके अकेले सिद्ध होने से बताया गया है। अनेक विभूषणों से विभूषित भगवान के विशेषणों की व्याख्या युक्तियुक्त है।
नक्षत्राधिकार में प्रसंगोपात सभी नक्षत्रों के तारों की संख्या गाथा सहित उद्धृत की है। अंतिम तीन सूत्रों की विचारणा में क्षेत्र, काल और भावत: निर्दिष्ट पुद्गलों के साथ ज्ञाननय एवं क्रियानय की विस्तार से चर्चा की गई है। इस प्रसंग में एक ही वस्तु में सामान्य व विशेष दोनों का प्रतिपादन कर अनेकांतवादी शैली को उजागर किया है। यह स्पष्ट है कि अन्य सभी स्थानों में वस्तुओं का अनेक रूपों में विवेचन है। अत: नय दृष्टि की सत्यता तथा वस्तुओं की भेदाभेदात्मकता प्रतिपादित कर एक ही सत्य की सापेक्ष प्रस्तुति दी है। अर्थात् भेद और अभेद स्वयं वस्तु में है, ज्ञान में नहीं। यही अनंतधर्मात्मकता अनेकांत की आत्मा है।
द्वितीय स्थान
जैन-दर्शन में वस्तु सामान्य-विशेषात्मक है। पहला स्थान वस्तु के सामान्य धर्म का प्रतिपादक है। अत: उसमें एकत्व की प्ररूपणा की गई है। यहां वस्तु के विशेष स्वरूप की द्वयात्मक प्रस्तुति दी है। सूत्रकार के अनुसार 'जदत्थि णं लोगे तं सव्वं दूपओआरं' है। टीकाकार ने विवक्षित वस्तु एवं उससे विपरीत लक्षण वस्तु का अवतार द्विपदावतार कहा है। अथवा जिसके दो प्रत्यवतार—स्वरूप और प्रतिपक्ष है वह द्विप्रत्यवतार है। जैन दर्शन की यही विशेषता है कि वहां तत्त्व का सर्वांगीण विश्लेषण उपलब्ध है। वस्तु के नाना रूपों की विभिन्न दृष्टियों से व्याख्या नयदृष्टि से ही संभव है। जैन दर्शन द्वैतवादी है। उसके अनुसार चेतन और अचेतन दो मूल तत्त्व हैं। शेष सब उनका विस्तार है। आचार्य अभयदेवसूरी ने दूसरे स्थान के प्रथम सूत्र के सतरह युगलों की संक्षिप्त किन्तु सारयुक्त महत्त्वपूर्ण व्याख्या की है। यह संपूर्ण स्थान की संक्षिप्त रूपरेखा है। शेष सारा उसी का विस्तार है। दो से सैंतीसवें सूत्र तक क्रियाओं का वर्गीकरण है, जो आश्रव का विस्तार है। टीकाकार ने इसकी सामुदायिक व्याख्या की है। क्रियाओं की जो सूक्ष्म विवेचना आगमकार ने की है, वह सचमुच अदभुत है। टीकाकार ने यहां अपनी सूक्ष्म मेधा का परिचय देकर कर्म विज्ञान और मनोविज्ञान दोनों दृष्टियों से विमर्श किया है।
द्विविध गर्हा की व्याख्या प्रसन्नचंद्र राजर्षि के दृष्टांत से सुंदर ढंग से की है तो प्रत्याख्यान की व्याख्या भी सुगम है।
ज्ञान और क्रिया का पूरा प्रकरण दार्शनिक चर्चा का केन्द्र बिंदु बना हुआ है। मोक्ष के मुख्य साधक दो अंगों—ज्ञान और आचरण का युक्तियुक्त विवेचन करते हुए टीकाकार ने अकेले ज्ञान अथवा कोरी क्रिया से मोक्ष नहीं होता—इसे सिद्ध किया है। उन्होंने ज्ञानवादियों और क्रियावादियों के पक्ष का निरसन करते हुए ज्ञानक्रिया की युगपत् अभिसिद्धि की है। विद्या और चारित्र होने पर भी आत्मा क्यों प्राप्त नहीं होती—इसे ग्यारह सूत्रों से समझाया है। आरंभ और परिग्रह दोनों सभी समस्याओं की जड़ है। भगवान महावीर का दृढ़ अभिमत था कि जो हिंसा और परिग्रह का त्याग नहीं करता वह न सही अर्थ में धर्म का श्रवण कर सकता है और न ही बोधि को प्राप्त कर सकता है। भगवान महावीर ने सत्य के साक्षात् अनुभव के लिए इन दोनों का परित्याग आवश्यक माना है।
मोह का विपाक आत्म-साक्षात्कार में बाधक है, यह आर्ष वाणी है। मोहनीय कर्म के उन्माद के क्षय से ही केवलज्ञान होता है इसकी सरल व सरस प्रस्तुति टीकाकार की विशिष्ट प्रतिभा की परिचायक है। सम्यक् दर्शन आत्म विकास की प्रथम भूमिका है। इसके अभाव में अग्रिम सोपान पर आरोहण नहीं होता। टीकाकार ने सप्तसूत्री के माध्यम से त्रिविध सम्यक्त्व की तलस्पर्शी विचारणा की है। आगम ग्रंथों में प्रमाण के दो वर्गीकरण मिलते हैं—एक स्थानांग का और दूसरा नंदी का। स्थानांग का वर्गीकरण नंदी से प्राचीन प्रतीत होता है। इन्द्रिय प्रत्यक्ष की अवधारणा उत्तरकालीन है। जैन न्याय के विकास क्रम में उसे महनीय स्थान मिला है। छय्यासी से एक सौ छट्ठे सूत्र तक ज्ञान के विविध भेद-प्रभेदों का सुंदर निरूपण किया गया है।
स्थानांग सूत्र एक विषयगामी नहीं है। यह एक संकलनात्मक आगम है। यही वजह है कि इसमें विषयों की विविधता है। धर्म पद के तीन सूत्र धर्म की महिमा को प्रकट करते हैं। संयम सूत्रों में सराग-वीतराग संयम का अनेक दृष्टियों से विश्लेषण हुआ है। संयमी आत्माओं के विभिन्न रूपों के आधार पर संयम के भी कई भेद हो गए हैं। एक सौ तेईस से एक सौ पचास सूत्र तक स्थावर जीवनिकाय की सूक्ष्म-बादर, पर्याप्त-अपर्याप्त, परिणत-अपरिणत आदि अनेक हष्टियों से मीमांसा की है। प्रज्ञापना, निशीथ भाष्य, ओघनिर्युक्ति, पिण्डनिर्युक्ति आदि ग्रंथों के उद्धरण से पूरा प्रकरण समृद्ध हो गया है। काल और क्षेत्र के द्योतक सूत्रों की व्याख्या भी यहां उपलब्ध है।
अंतरालगति के अतिरिक्त प्रत्येक जीव में तीन शरीर नियमत: पाए जाते हैं। तथापि दूसरे स्थान के अनुपात से यहां नए रूप में नैरयिक से देव तक सबमें दो शरीर की चर्चा की गई है। कार्मण शरीर को आभ्यंतर तथा शेष को बाह्य शरीर कहा है। टीकाकार ने आभ्यंतर एवं बाह्य शब्द के प्रयोजन को भी अनेक कारण पुरस्सर प्रतिपादित किया है।
वास्तु विज्ञान आज सर्वत्र उपादेय बना हुआ है। कौन सी दिशा किस कार्य में उपयुज्य है उसके बार में वास्तु-शास्त्र का विशद साहित्य संप्रति उपलब्ध है। आगमकारों ने अपने प्रत्यक्ष ज्ञान से हजारों वर्ष पूर्व ही वास्तु विज्ञान की सटीक जानकारी दी थी। अठारह दिक् सूत्रों में प्रव्राजन, मुंडन आदि के लिए उपयुक्त दिशाओं का निर्देश दिया गया है।
योगशास्त्र में योगजन्य लब्धियों में एक है —संभिन्नस्त्रोतोपलब्धि। प्रसंगत: इसका उल्लेख भी यहां किया गया है। श्रोत-कान से सुनना सर्वविदित है। पर संभिन्नस्रोतोपलब्धि प्राप्त होने पर कर्ण से अतिरिक्त इन्द्रियों —आंख-नाक आदि से भी सुना जाता है। यह आज के विज्ञान के लिए चुनौती है। शब्द, शब्द की उत्पत्ति एवं उसके विभिन्न भेदों का वर्णन दृष्टांत सहित दिया गया है। पंचाचार की संतुलित व्याख्या भी अन्य व्याख्या ग्रंथों के उद्धरण पूर्वक की गई है। तपाचार की अंगभूत विविध भिक्षु प्रतिमाओं का निरूपण भी यहां संप्राप्त है। गर्भ विज्ञान का विवेचन भी इस स्थान में उपलब्ध है।
सूत्र संख्या दो सौ अड़सठ से तीन सौ छब्बीस तक जंबूद्वीप का नाना दृष्टियों से वर्णन हुआ है। टीकाकार ने जैन भूगोल सम्बन्धी अपने विशद ज्ञान का खुलकर उपयोग किया है। भरत आदि क्षेत्रों की जीवा, धनु:पृष्ठ, आयाम-विष्कंभ, संस्थान आदि का विस्तृत विवेचन है। देवकुरु, उत्तरकुरु आदि भोग भूमियों, वैताढ्य आदि पर्वतों, वक्षस्कार पर्वतों, जंबू वृक्ष, तमिस्रा गुफा, वर्षधर पर्वतों पर कूट, पदम आदि द्रह, उनके देवता, महानदियों आदि की सुंदर विचारणा जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति की स्मृति करवाती है। जंबूद्वीप के भौगोलिक विश्लेषण के अनंतर ही सूत्रकार द्वारा वर्णित खगोलशास्त्र की व्याख्या इस स्थान में संप्राप्त है। अठाईस नक्षत्र, उनके अठाईस देवता, मंगल आदि अठासी ग्रह आदि का विवेचन सूर्यप्रज्ञप्ति का संवादी है। जंबूद्वीप के पश्चात् लवण समुद्र, धातकीखंड, कालोदधि आदि द्वीप-समुद्रों की विविधोन्मुखी विचारणा की है तथा देवाधिकार में सौधर्म आदि विमानों के वर्णन आदि का उल्लेख है। काल-समय के विमर्श में समय से शीर्षप्रदेलिका तक का गणितीय ज्ञान, पल्योपम, सागरोपम आदि की व्याख्या की है।
ग्राम, नगर, राजधानी आदि की व्याख्या भी पठनीय है। पल्योपम के विविध भेदों की व्याख्या के अनंतर एक महत्त्वपूर्ण तथ्य सामने आया है द्वीप-समुद्रों के मापन का। यद्यपि असंख्यात की गणना नहीं होती किन्तु उसे उपमा से समझाया जाता है। टीकाकार ने बृहत्क्षेत्र समास को उद्धृत करते हुए मध्यलोकवर्ती द्वीप-समुद्रों का प्रमाण निदर्शित किया है।
मरणपद में मरण के विविध प्रकारों का विवेचन करते हुए संलेखना की पूरी विधि प्रदान की है। आवश्यक निर्युक्ति एवं पंचवस्तु के आधार पर संलेखना व उसके पश्चात् अनशन कैसे करे—यह सविस्तर वर्णन किया है। अष्ट कर्म स्वरूप मीमांसा, मूर्च्छा, आराधना आदि अनेक विषयों पर इस स्थान में विमर्श है। प्रसंगत: तीर्थंकर, नक्षत्र, समुद्र, चक्रवर्ती तथा देवलोक और नारकी की स्थिति आदि का वर्णन भी किया है। चूंकि यह संख्यापपक आगम है। अत: विषय विवेचन में संख्या की प्रधानता है।
तीसरा स्थान
प्रस्तुत स्थान तीन की संख्या से सम्बद्ध है। यहां प्रत्येक विषय के तीन रूपों को प्रकट किया गया है। सूत्रकार ने स्थान के प्रारंभ में तीन इन्द्र का उल्लेख किया। टीकाकार ने विशेषावश्यक भाष्य की गाथाओं को उद्धृत करते हुए नाम-स्थापना व द्रव्य इंद्र का विश्लेषण किया है। भावेन्द्र की प्रथम व्याख्या आध्यात्मिक ऐश्वर्य सापेक्ष है जो सचमुच ही सुंदर है। बाह्य ऐश्वर्य के आधार पर सुरेन्द्र वैमानिक और ज्योतिष्क असुरेन्द्र भवनपति अथवा भवनपति और व्यंतर तथा मनुजेन्द्र चक्रवर्ती आदि हैं। विक्रिया, परिचारणा का प्रसंग देव गति से सम्बद्ध है तो संचित पद में नारकी का निर्वचन करते हुए सभी दंडकों का निरूपण कर दिया है। कति, अकति आदि जैन तत्त्वज्ञान के पारिभाषिक शब्द है। यहां जैन गणित की संख्या गणना का उत्पत्ति, च्यवन आदि में विशेषत: वर्णन किया है।
एकेन्द्रिय वर्ज्य का तात्पर्य है एकेन्द्रिय को छोड़कर। क्योंकि एकेन्द्रिय में प्रतिसमय अकति संचित ही उत्पन्न होते हैं। शेष नारकी, देवता आदि में तीनों विकल्पों की भजना है। मैथुन के प्रसंग में वृत्तिकार ने लक्षण शास्त्रीय दृष्टि से स्त्री और नपुंसक के लक्षणों का वर्णन किया है। आयुष्य प्रकरण में अशन, पान आदि आहार की व्याख्या की है। अल्पायुष्कता तथा आशुभदीर्घायुष्क के लिए अहिंसा महाव्रतधारी श्रमण को अनेषणीय व अप्रासुक दान के प्रतिफल की भगवती सूत्र अष्टम शतकानुसारी व्याख्या दी है। यद्यपि यहां मान्यता भेद स्पष्ट द्रष्टव्य है। श्रीमद्जयाचार्य तथा आचार्यश्री तुलसी एवं आचार्य महाप्रज्ञ ने यहां अर्थ की गहन मीमांसा की है तथा प्राणातिपात आदि से संवलित क्रिया में अल्प पाप, बहुत निर्जरा का निषेध किया है।
वृक्ष के प्रकारों से पुरुष की तुलना से उपकार की तरतमता प्रदर्शित की है। पुरुष की व्याख्या के अग्रिम सूत्रों में मनुष्य के विभिन्न प्रकारों की प्रस्तुति दी है। लेश्यापद में संक्लिष्ट-असंक्लिष्ट लेश्याओं का विश्लेषण लेश्याविज्ञान की चौबीस दंडकों में तीन के अनुपात से सूचना की है। ज्योतिर्विज्ञान की व्याख्या भी इस स्थान में उपलब्ध है। तारों के चलन पद अनेक चलित होने के तीन कारणों की जैन दृष्टि से मीमांसा की गई है। इसी के साथ बिजली (विद्युत् प्रकाश) एवं गर्जारव (मेघ गर्जना) के हेतुओं की चर्चा भी यहां की गई है। अंधकार-उद्योत पद मनुष्य लोक से देवों के पारस्परिक सम्बन्ध का द्योतक है। अर्हत की व्याख्या करते हुए टीकाकार ने उनके जन्म आदि कल्याणकों के अवसर पर देवसमूह की विभिन्न क्रियाओं की—मनुष्य लोक में उद्योत-अंधकार, आगमन, कलकल ध्वनि आदि की सरस अभिव्यक्ति दी है। कौन-कौन-से देव किन से प्रयोजनों से मर्त्यलोक आते हैं, उन सूत्रों की विमर्शना भी इसी स्थान में संप्राप्त है।
तीन पदों से उऋण होना दु:शक्य है। देवों के धरती पर आने के प्रयोजन में एक है—उपकारी के उपकार से उऋण होना। आगमकार ने तीन को दुष्प्रतिकार कहा। उसका टीकाकार ने मनोहर चित्रण किया है। शतपाक, सहस्रपाक आदि तैल तथा अठारह प्रकार के व्यंजनों आदि का भी प्रसंगत: विवेचन किया है।
सबसे कठिन है सम्यक्त्व प्रदायक का प्रत्युपकार करना। माता-पिता, स्वामी तथा गुरु (सम्यक् दर्शन और चारित्रदाता) का प्रत्युपकार उत्तरोत्तर कठिन है।
इस अध्ययन में देव वक्तव्यता, योनि वक्तव्यता, वैमानिकों देवों पर्यंत उपधि, प्रणिधान, परिग्रह आदि का वर्णन किया है। संख्या सापेक्ष होने से यहां पुनश्च कालचक्र आदि तथा जंबूद्वीप आदि क्षेत्रों का भी विश्लेषण किया है। शाली, ब्रीहि आदि धान्य की योनि स्थिति की विचारणा सह 'भंते' पद की जो व्याख्या की है, वह काफी ज्ञानवर्धक है। नरक पद में नारकी जीवों की तीन के अनुपात से स्थिति आदि के अनंतर अनेकविध विषयों पर विमर्श किया गया है। सम पद, समान पद, विमान पद आदि स्फुटकर विषयों का इसमें समाहार किया गया है। प्रज्ञप्ति सूत्र में तीन कालिक प्रज्ञप्तियों का निरूपण है। यद्यपि नंदी सूत्र में सूर्यप्रज्ञप्ति को उत्कालिक और शेष दोनों द्वीप-सागर प्रज्ञप्ति और चंद्रप्रज्ञप्ति को कालिक माना है। दोनों के भेद का आधार अन्वेषणीय है।
तीसरे स्थान के दूसरे उद्देशक में तीन लोक के तीन सूत्र हैं। नाम, स्थापना और द्रव्य की व्याख्या के अनंतर १४१वें सूत्र में सिर्फ भाव लोक का ही विश्लेषण है। उसके परवर्ती सूत्र में क्षेत्र लोक का वर्णन है।
सूत्र एक सौ तयालीस से एक सौ साठ तक असुरकुमार आदि भवनपति देवों की परिषदों की व्याख्या संक्षेप में की गई है।
वर्णाश्रम व्यवस्था में संन्यास ग्रहण की वयसीमा तय थी। भगवान महावीर ने संयम साधना के लिए तीनों वय की अनुमति दी। उन्होंने कहा—तीनों ही यामों (प्रथम वय, मध्यम वय एवं पश्चिम वय) में केवली-प्रज्ञप्त धर्म का श्रवण, बोधि लाभ, अनगार धर्म का स्वीकार आदि हो सकते हैं। प्रव्रज्या के विश्लेषण में चार त्रिपदियां दी गई हैं, जो विविध प्रकार की प्रव्रज्या का निरूपण करती हैं। शैक्ष भूमि और स्थविर भूमि का निरूपण भी व्यवहार भाष्य के उद्धरण के साथ उपलब्ध है।
पुरुष की विविध मनोभूमिकाओं का सूत्रकार ने एक सौ सताईस सूत्रों में विशद विवेचन किया है। टीकाकार ने सुमन, दुर्मन आदि की व्याख्या के अनंतर विकल्पों के शब्दार्थ मात्र से पूरे प्रकार का समाहार किया है।
लोकस्थिति के विवेचन में लोकस्थिति के साथ-साथ सात प्रकार दिशाओं की विशद अवगति दी है।
जैन जीवविज्ञान एवं परमाणुविज्ञान की चर्चा तो इस आगम में स्थान-स्थान में विकीर्ण है। टीकाकार ने अपने गहन ज्ञान का प्राय: सर्वत्र उपयोग किया है।
इस आगम में कुछ पद एक ही वर्णनात्मक शैली में है तो कहीं-कहीं प्रश्नोत्तरात्मक (विभज्यवादी) शैली भी उपलब्ध है। इस स्थान में सूत्र ३३६ में भगवान महावीर का शिष्यों की ज्ञान वृद्धर्थ आमंत्रणपूर्वक आख्यान है। आलोचना पद में मानव मनोविज्ञान की सूक्ष्म मनोवृत्तियों का निदर्शन है। जैन मुनि के वस्त्र-पात्र आदि धारण करने के प्रसंग में अहिंसा के सूक्ष्म रहस्यों के साथ शरीर सुरक्षा आदि का भी ध्यान रखा गया है। आत्मरस पद, विसंभोग पद आदि संघीय अनुशासन के द्योतक हैं।
वर्तमान मौसम विज्ञान की ज्ञान सीमा से परे है अल्पवृष्टि एवं महावृष्टि के तीनों कारण। दोनों सूत्रों की प्रासंगिकता के हेतु प्रकट करके भी उन्होंने 'विचित्रत्वाद् वा सूत्रगते:' कहकर व्याख्या का समाहार किया है।
सद्य उत्पन्न देव के मनुष्य लोक आ सकने व नहीं आ सकने के हेतु प्रकट करते हुए उसकी सविस्तर व्याख्या की है। इसी प्रकरण में भाष्य गाथाओं के उद्धरण सह प्रवर्ती, स्थविर, गणाचार्य आदि की शास्त्र सम्मत परिभाषाएं दी हैं। इसी के अनंतर देवों की विभिन्न मानसिक दशाओं का चार सूत्रों में सूक्ष्म मनोविज्ञान भी सुंदर ढंग से निरूपित किया है। देव विमान के संस्थान आदि का वर्णन भी प्राप्त है।
तीसरा स्थान जो १९९५ ग्रंथाग्र में गुंफित है, स्वयं में एक निधान है। विविधवर्णी रत्नों की भांति सूत्रों एवं विषयों की विविधता का यह खजाना है। आचार्य अभयदेवसूरी के व्यापक ज्ञान की जीवंत प्रमाण है इसकी सरस, सुगम प्रमाणोपेत व्याख्या। तप: पानक, अवमोरिका, निर्ग्रंथ चर्या, प्रतिमा (भिक्षु) आदि के माध्यम से जैन मुनि की आचार-संहिता के कई तथ्य उजागर हुए हैं। इसके साथ ही वेदत्रयी (ऋग्, यजु और साम), अर्थ प्राप्ति के उपाय, व्यवसाय, अर्थ, धर्म, काम आदि लौकिक, वैदिक आदि विषयों की मीमांसा भी द्रष्टव्य है। उपक्रम, बैयावृत्य, अनुग्रह, अनुशिष्टि, पुरुषार्थत्रयी आदि की भी विशेष व्याख्या इस स्थान की विशेषता है।
चतुर्थ उद्देशक का प्रारंभ प्रतिमा प्रतिपन्न अनगार के आवास, स्थान, संहारक आदि से सम्बद्ध है। काल पद में प्रथम स्थान में विमर्शित आवलिका आदि से अवसर्पिणी तक के काल का उल्लेख है। यहां टीकाकार ने पुद्गल परावर्तन की व्याख्या करते हुए सप्तविध पुद्गल परावर्त की व्याख्या की है। जैन मुनि की भिक्षाचर्या के उपघात एवं विशुद्धि की सुंदर मीमांसा की है। उद्गम, उत्पादन और एषणा के दोषों की सोद्धरण चर्चा की है।
भूकंप—पृथ्वी के चलित होने के कारणों का उल्लेख एवं विस्तृत विश्लेषण करने से पूर्व महाद्रह, महानदी, वर्षधर पर्वतों के लिए द्विस्थानक का संकेत दिया है।
प्रायश्चित्त प्रकरण में प्रायश्चित्त का विश्लेषण भाष्यगाथाओं के साथ समुचित ढंग से किया है। प्रब्रज्या एवं श्रुत दान के योग्य कौन? इसकी व्याख्या भी उद्धरणों से अभिमंडित है। द्वीप-समुद्रों की जो विस्तृत व्याख्या अत्र उपलब्ध है, वह वर्तमान भूवैज्ञानिकों के लिए नए क्षितिज के अन्वेषण का विषय है। कल्पस्थिति, प्रत्यनीक पद, लेश्या पद, विग्रह गति आदि की व्याख्या गहराई से की गई है।
इस स्थान की व्याख्या में आचार्य अभयदेवसूरि ने अनेक नए बिंदु प्रस्तुत किए हैं, जो पाठ के ज्ञान की अभिवृद्धि में सहायक हैं।
चतुर्थ स्थान
तात्त्विक, मनोवैज्ञानिक, भौगोलिक, चिकित्सकीय, खगोलशास्त्रीय, आचार-मीमांसीय आदि विषयों से सम्बद्ध चतुर्भंगियों से समृद्ध यह 'स्थान' ज्ञान का अक्षयकोश है। चतुर्थ स्थान का प्रारंभ अन्तक्रिया पद से होता है। सूत्रकार द्वारा सूत्ररूप में गुम्फित गहन विषय का सहज-सरल एवं सारगर्भित विश्लेषण किया गया है।
उन्नत-प्रणत वृक्ष दृष्टांत और पुरुष दार्ष्टान्तिक का अनेक हष्टियों से विवेचन विविध सूत्रों में प्रदत्त है। इसके साथ ऋजुता व वक्रता की अपेक्षा मानव मनोभावों का व्यक्तित्व के संदर्भ में मनोवैज्ञानिक चित्रण है। भाषा पद में सत्य की सुंदर परिभाषा दी है—जो संत (सत्) के लिए हितकारी हो वह सत्य है। यदि संत है और मृषाभाषी है तो वह संत केसा? चौबीसवें सूत्र से छप्पनवें सूत्र तक विविध हष्टांतों से मानव के मन, व्यवहार आदि की चतुष्कोणीय व्याख्या की है। वनस्पति जीव जगत सबसे विराट है। सूत्रकार ने तृण-वनस्पति पद के अनेक सूत्र दिए हैं। टीकाकार ने उनकी उदाहरण सहित व्याख्या की है।
बुरे कर्म का बुरा नतीजा लोक प्रसिद्ध है। आजन्म नारकी जीव दु:ख से ओत:प्रोत रहते हैं। वे चाहकर भी वहां से मनुष्यलोक में आ नहीं पाते। सूत्र साठ से बहत्तर तक चार प्रकार के ध्यान के प्रकारो, लक्षणों आदि की व्याख्या की है। शुभ और अशुभ ध्यान के प्रकारों एवं लक्षणों की विस्तार से विवेचना के अनंतर धर्म एवं शुक्ल ध्यान की अनुप्रेक्षाओं का सूक्ष्म विश्लेषण किया है। केवली के योगनिरोध की संपूर्ण प्रक्रिया की ध्यान शतक! एवं विशेषावश्यक भाष्य आदि ग्रंथों के उद्धरण सहित गहन मीमांसा की है। इस प्रकरण में प्रशमरति प्रकरण, तत्त्वार्थ सूत्र, मरण प्रकीर्णक आदि को भी उद्धृत कर शोधार्थियों के लिए सरस शैली में विषय की व्यापक जानकारी दी है।
कषाय पद में सत्रह सूत्रों की क्रोध, मान आदि के संदर्भ में टीकाकार की व्याख्या आचार्य मलयगिरि कृत व्याख्या से तुलनीय है। इस दृष्टि से ठाणं (टिप्पण) में आचार्य महाप्रज्ञ ने तलस्पर्शी मंतव्य प्रकट किया है। अग्रिम सूत्र कर्मों के चय, उपचय, बंध निर्जरा आदि से सम्बद्ध है। चार संख्या के संग्रहण से भद्रा, सुभद्रा आदि प्रतिमा के सूत्र हैं, टीकाकार ने उनकी परिभाषा व परिचय दिया है। चतुर्विध पुरुषों की चौभंगियों में अनेक दृष्टियों से पुरुष के मन, विनय, स्वाध्याय आदि विविध क्रियाओं का विमर्श किया है। परिकर्म आदि चार भेदों की व्याख्या के अन्तर्गत चौदह पूर्वों के नाम एवं उनकी पद संख्या का परिचय भी दे दिया है। प्रायश्चित्त जैन आचार का अभिन्न अंग है। आचार विधि-निषेध प्रधान होता है। अकरणीय का आसेवन होने पर शास्त्र में प्रायश्चित्त का विधान है। यहां टीकाकार ने भाष्यगाथाओं को उद्धृत कर दशविध प्रायश्चित्त का विश्लेषण किया है। चातुर्याम धर्म कब और कहां होता है—इसकी व्याख्या में उसके कारणों की मीमांसा सह विवेचन किया है।
तत्कालीन समाज-व्यवस्था के अंतर्गत भृतकों की अलग-अलग कोटियां थीं। आचार्य अभयदेव ने इसका विमर्श भी सुव्यवस्थित रूप से किया है। विकृतियों एवं महाविकृतियों के प्रसंग में तत्कालीन प्रसिद्ध विगय का वर्णन किया है। दूध, दही, तैल आदि के भेद-उपभेदों को भी दर्शाया गया है। द्वितीय उद्देशक का प्रारंभ प्रतिसंलीन-अप्रतिसंलीन सूत्रों की चार चतुर्भंगियों से हुआ है। क्रोध आदि की प्रतिसंलीनता की परिभाषात्मक व्याख्या टीकाकार के निर्मल ज्ञानोपयोग की प्रतीक है। पुरुष प्रकरण की चतुर्भगियों में दष्टांत और द्रार्ष्टान्तिक की तुलनात्मक मीमांसा की गई है। आर्य-अनार्य की अनेक संदर्भों में विवेचना के अनंतर वृषभ और हाथी के हष्टांत से पुरुष स्वभाव का विवेचन किया है। टीकाकार ने भद्र, मंद, मृग और संकीर्ण—इन चार प्रकार के हाथियों के स्वभाव, शरीर के लक्षण आदि का विमर्श किया है।
विकथा-प्रकरण साध्वाचार से सीधा जुड़ा हुआ है। साधु के लिए चारों विकथाएं वर्जित हैं। चारों के अवान्तर भेदों का विश्लेषण भी सरस एवं सुबोध्य है। संयम की विशुद्धि के लिए इन विकथाओं से कैसे व क्यों दूर रहे—इसका विवेचन भी मार्मिक है। इह-परलोक की आशंसा से मुक्त प्रतिसंलीन साधक के लिए यही काम्य है कि वह लौकिक कार्यों आदि से पूर्ण निस्पृह हो साधना करे। 'स्वाध्याय पद' स्वाध्याय के काल और अकाल का प्रतिपादक है। यहां आचार्य अभयदेव ने वर्ज्य समय एवं तिथियों का उल्लेख करते हुए अकाल में स्वाध्याय करने से होने वाले दोषों का नामोल्लेख किया है।
चतुर्विध गर्हा का स्वरूप निरूपण करते हुए आराधक-विराधक का भी वर्णन किया गया है। भगवती के प्रसंग के साथ आराधक की मनोदशा का भी यहां सुंदर चित्रण किया गया है। पुरुष के विभिन्न भेद-प्रभेद की व्याख्या चतुर्थ अध्ययन में अत्यन्त प्रचुरता से की गई है। अलमस्तु, ऋजु-वक्र, शंख, अग्निशिखा आदि अनेक दृष्टांतों की विविधता मानव की विविध मनोदशाओं के अध्ययन में सहायक है। 'तमस्काय पद' में एक ऐसे विषय को प्रस्तुत किया है जो सर्वज्ञमाषित गहन रहस्यमय ज्ञान का योतक है। तमस्काय और कृष्णराजी जैन अंतरिक्ष विज्ञान (space science) के विलक्षण संप्रत्यय हैं, जिन पर आज भी अंतरिक्ष विज्ञानी शोधरत है। चार प्रकार की सेनाएं, क्रोध, मान, माया, लोभ की चतुष्पदियां, संसार आहार आदि के सूत्रों की व्याख्या भी मननीय है। कर्म की दस अवस्थाओं की दस चतुर्भंगियों का सारगर्भित विश्लेषण जैन कर्मवाद का अद्भुत निरूपण है। पूर्ववर्ती स्थानों की भांति इस स्थान में भी जैन भूगोल सम्मत अनेक विषयों, वस्तुओं का विशद विवेचन किया है। वस्त्र एवं पुस्तक पंचक की व्याख्या उपकरण संयम आदि के प्रसंग में द्रष्टव्य है।
तृतीय उद्देशक का प्रारंभ राजी व उदक चतुष्क की व्याख्या के साथ होता है। रूत, रूप, प्रीतिक-आप्रीतिक, उपकार, आश्वास, उदित-अस्तमित आदि पदों से मानवीय मानसिकता की विभिन्न अवस्थाओं को व्याख्यायित किया है।
चार युग्म में चौबीस दंडकों की वक्तव्यता कही है। चार शूर में अर्हत्, अनगार, वैश्रमण एवं वासुदेव का कथन किया गया है। टीकाकार ने सूत्र तीन सौ उनहत्तर से चार सौ इक्कीस तक के सूत्र की व्याख्या संयुक्त रूप से दी है। लेश्या के प्रसंग को संयोजित करते हुए वे कहते हैं—उक्त लेश्या विशेष से मनुष्य विचित्र परिणाम वाले होते हैं। अत: यान सूत्र से श्रावक सूत्र पर्यंत मनुष्य की क्रियाओं, भावों आदि की चतुर्विकल्पों से प्रस्तुति दी है।
आचार्य और अंतेवासी आदि पदों की मीमांसा करते हुए आचार्यों आदि की चतुर्भंगी का विवेचन किया है। श्रमणोपासक सूत्रों में श्रमणोपासकों के प्रकारों एवं स्वभाव का सुंदर विवेचन किया है। तीसरे स्थान में देवता के मनुष्यलोक में आने व न आने आदि के तीन हेतु दिए गए थे, यहां चतुर्थ हेतु जोड़कर पूर्वकथित विषय का विस्तार किया गया है। टीकाकार ने इस विवेचन के साथ मनुष्यलोक एवं औदारिक शरीर की गंध के हेतु का सुंदर निरूपण किया है। तीर्थंकर विशिष्ट अतिशयी होते हैं। अत: उनके जन्म, दीक्षा आदि कल्याणकों में देवेन्द्र सपरिषद धरती पर आते हैं। तीसरे स्थान में व्याख्यात विषय में परिनिर्वाण महिमा का चतुर्थ कारण जुड़ गया है।
संसार में कोमल, मसृण, गद्देदार शय्या सुख शय्या होती है। तद्विपरीत दु:खशय्या। अध्यात्म साधक की सुख-दु:ख शय्या इससे भिन्न होती है। सूत्रकार ने दो सूत्रों में दो चतुर्भंगियों का वर्णन किया है। अभयदेवसूरी ने सुखशय्या एवं दु:खशय्या दोनों का प्रासंगिक विवेचन किया है। हेतु सूत्रों में टीकाकार ने जैन न्याय सम्मत प्रमाण के अंतर्गत हेतुओं की चौबीस पृष्ठों में बड़े ही विस्तार से विविध लक्षणों आदि से प्ररूपणा की है। आहार पद में चारों गतियों के आहार के चार-चार विकल्प दिए हैं जिसकी व्याख्या यहां पर उपलब्ध है। 'आशीविष पद' विभिन्न प्राणियों के विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है इसका द्योतक है। देवता जातिविष नहीं होते, किन्तु वे सर्प आदि से दूसरों की घात करते हैं। शेष मनुष्य, उरग, मेंढक व वृश्चिक को जातिविष कहा है।
व्याधि, चिकित्सा और चिकित्सक के सूत्र वैद्यक विद्या का विषय है। टीकाकार ने तद् विषयक शास्त्रों के उद्धरण से व्याधि के प्रकार, लक्षण, चिकित्सक, चिकित्सा और परिचारक की व्याख्या की है। व्रणकर, व्रण आदि पद की पुरुष से तुलना के प्रसंग में पुनरपि पुरुषाधिकार में पुरुष की मनोदशाओं का वर्णन है।
वादी समवसरण के अन्तर्गत नरक और स्वर्ग के चार-चार वादी समवसरणों का प्रतिपादन उल्लेखनीय है। यहां टीकाकार ने क्रियावादियों को आस्तिक और उसके निषेध से अक्रियावादियों को नास्तिक कहा है। किन्तु यह ऐकान्तिक निरूपण नहीं है। एतदर्थ उत्तराध्ययन १८/२३ का टिप्पण द्रष्टव्य है। पुरुषाधिकार में मेघ आदि दृष्टांत सह छब्बीस सूत्र दिए गए हैं जो विविध नयों से मानवीय मनस्थिति का निरूपण करते हैं। आसुरी, आभियोगी आदि भावनाजनित चार प्रकार का अपध्वंस होता है। यहां प्रत्येक के चार-चार भंग प्रस्तुत किए हैं, जिसका टीकाकार ने विशेष विश्लेषण किया है। चार-चार प्रकार की प्रव्रज्या के सात सूत्र हैं, जो विभिन्न दृष्टियों से प्रव्रज्या के व्याख्यापक हैं। आहार आदि चार संज्ञाएं क्षुधावेदनीय आदि कर्मोदयजन्य है। यहां टीकाकार ने इनका संक्षिप्त विवरण दिया है। काम पद में चारों गतियों में प्रधान रस के अनुपात से शृंगार, करुण आदि का निरूपण किया गया है।
उदक और समुद्र इष्टांत से र्दाष्टांतिक पुरुषों के चार प्रकारों का विवेचन किया है तो तैराक के हष्टांत से क्षयोपशम की विचित्रता का कथन किया गया है। कुंभ के दृष्टांत से भी पुरुष की मनोदशाओं का चित्रण यहां उपलब्ध है। उपसर्ग पद में देव आदि कृत उपसर्गों की सदृष्टांत व्याख्या की है। कर्म पद में शुभ-अशुभ रूप चतुर्भंगियों तथा विपाक की अपेक्षा से उसके विकल्पों पर विमर्श किया है। संघ पद आदि की व्याख्या में उद्धरणों के साथ श्रमण, श्रावक आदि की परिभाषाएं व बुद्धि चतुष्टय की व्याख्याएं सरस एवं सुगम हैं।
सौधर्म आदि देवविमानों के वर्ण की चर्चा द्वितीय स्थान में भी की गई है। यहां सनत्कुमार और माहेन्द्र विमान के वर्ण के साथ छब्बीस ही देवलोक का उल्लेख किया है। यहां अवगाहना अधिकार में सभी प्रकार के देवों की अवगाहना का उल्लेख प्राप्त है। गर्भ पद में उदक गर्भ की व्याख्या में ज्योतिषीय दृष्टि से भी उसका फलित बताया है। नारी गर्भ सूत्र में पुरुष, स्त्री या नपुंसक क्यों पैदा होते हैं कि सोद्धरण व्याख्या की है। प्रत्येक रस समुद्रों की व्याख्या के प्रसंग में टीकाकार ने सभी समुद्रों के जल के स्वभाव की अवगति दी है। कर्म एवं पुदगलों की व्याख्या के साथ इस स्थान का विवरण परिसंपन्न होता है। आगमिक विश्लेषण के साथ-साथ टीकाकार के ज्ञान की विशदता भी स्पष्ट प्रतिबिम्बित हो रही है।
पंचम स्थान
तात्त्विक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिष, योग आदि अनेक विषयों के वैविध्ययुक्त है—पंचम स्थान। 'पांच' संख्या सम्बद्ध यह स्थान बहुरंगी फूलों के करंडक की भांति आकर्षक एवं सरस है। टीकाकार हमेशा मूल ग्रंथ के अनुगामी होते हैं। तथापि अपनी मति एवं श्रुत संपदा से उसे समृद्ध बनाते हैं। पूर्व सूत्र के साथ प्राप्त सूत्र के सम्बन्ध की युति करके ही आचार्य अभयदेव प्राय: सूत्र की व्याख्या के प्रारंभ करते हैं। इस स्थान का आदि सूत्र स्वयं में मंगल रूप पंच महाव्रतों का निरूपक है। प्रथम व चरम तीर्थंकर के समय में पांच महाव्रत होते हैं। प्रथम महाव्रत का विषय समस्त जीव है और पंचम महाव्रत का (द्वितीय का भी) विषय सब द्रव्य हैं। यहां टीकाकार ने महाव्रतों का विशद वर्णन किया है। इन्द्रिय विषयों से उपरति सदृष्टांत समझाई है।
शास्त्रकार द्वारा प्रदत्त तप विशेष का वर्णन द्वितीय स्थान में भी किया जा चुका है। यहां यंत्रसहित उसकी पूरी विधि दी गई है। तत्काल उत्पन्न होता-होता अवधिज्ञान क्यों विचलित होता है—सूत्र की टीकाकार ने सरस एवं सुबोध्य प्रस्तुति दी है। शृंगाटक, त्रिक आदि शब्दों की सचित्र प्रस्तुति भी यहां उपलब्ध है। शरीर पद में नौ सूत्रों में चौबीस दंडकों में शरीर संबंधी चर्चा की गई है। पांचों शरीरों की परिभाषाएं अन्य ग्रंथकारों के उद्धरण सह दी है।
सूत्र संख्या बत्तीस से तयालीस में प्रथम दो सूत्र दुराख्येय, दुरनुचर आदि सप्रतिपक्ष हैं, शेष में श्रमण भगवान महावीर द्वारा वर्णित, कीर्तित, प्रशंसित आदि दस अभ्यनुज्ञात पद पांच-पांच विकल्पों वाले हैं। ये एक आदर्श जैन समण के उत्कृष्ट आचार के प्रज्ञापक हैं। यहां टीकाकार ने अनेक ग्रंथों के तद्विषयक उद्धरणों से पूरे आलापक को समृद्ध बनाया है। वैयावृत्त्य के प्रसंग में त्रिविध स्थविर की जैन शास्त्र सम्मत परिभाषा दी है। व्युद्ग्रह स्थान एवं अव्युद्ग्रह स्थान पदों में आचार्य एवं उपाध्याय के लिए गण में विग्रह और अविग्रह के हेतुओं पर विमर्श किया गया है। व्यवहार मनोविज्ञान की दृष्टि से यह एक मननीय प्रकरण है। वाचना के प्रसंग में आगम सूत्रों की वाचना कब दी जाए अर्थात् कितने वर्ष का दीक्षित साधु कौन सा आगम पढ़ सकता है, इसका भी यहां नामपुरस्सर उल्लेख किया गया है। देव पद में पांच प्रकार के देवों का उल्लेख है। इसी के अनंतर में परिचारणा के पांच प्रकारों की व्याख्या भी की गई है। इसका उल्लेख तीसरे स्थान में भी किया गया है।
अग्रिम सूत्रों में एक प्रसंग है—उदित परीषहां-उपसर्गों को अविचल भाव से सहने का। शब्दार्थ की व्याख्या के अनंतर टीकाकार ने छद्मस्थ एवं केवली द्वारा समभावपूर्वक सहन करने के प्रयोजनों की भी व्याख्या की है। पदार्थ दो प्रकार के होते हैं—हेतुगम्य और अहेतुगम्य। यहां सूत्रकार द्वारा प्ररूपित हेतु-अहेतु पंचक के आठ सूत्रों का टीकाकार ने भगवती के पंचम शतक के सातवें उद्देशक की चूर्णि का उद्धरण देकर विवेचन किया है। इसके अनंतर ही केवली के पांच अनुत्तर की चर्चा की है। केवली हेतु-अहेतुगम्य दोनों ही विषयों पदार्थों के साक्षात् द्रष्टा होते हैं।
केवली के अनुत्तर की व्याख्या के पश्चात् सूत्र-वर्णित तीर्थंकरों के कल्याणकों के विवेचन के साथ प्रथम उद्देशक संपन्न होता है। द्वितीय उद्देशक के प्रथम पांच सूत्र निर्ग्रंथ से संबद्ध हैं। नदी उत्तरण, विहार, वर्षावास आदि पदों से मुनि के लिए करणीय व अकरणीय का निर्देश दिया है। निर्युक्ति एवं भाष्यगाथाओं के उद्धरण से विवेचन स्वत: समृद्ध हो गया है।
वर्तमान विज्ञान में गर्भधारण की विधि संतानरहित माता-पिता के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। भगवान महावीर ने सार्ध द्विसहस्राब्दी पूर्व स्त्री-पुरुष के सहवास विरहित गर्भ धारण के पांच हेतु प्रतिपादित किए हैं। उन्होंने सहवास के बावजूद भी गर्भ धारण न होने के पांच-पांच हेतु तीन और सूत्रों में प्ररूपित किए हैं। टीकाकार ने इस प्रसंग की सविस्तर व्याख्या करते हुए स्त्री-शरीर बिज्ञान एवं गर्भविज्ञान के भी अनेक रहस्य उद्घाटित किए हैं।
सामान्यत: निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथी एक स्थान पर प्रवास नहीं करते। तथापि कुछ ऐसे कारण भी हैं जिनसे एकत्र रहने पर भी आज्ञा का अतिक्रमण नहीं होता। टीकाकार ने बृहत्कल्पभाष्य व निशीथभाष्य के साक्ष्यों के साथ इसकी निरापदता को प्रमाणित किया है। यह जैन दर्शन की वैज्ञानिक दृष्टि का परिचायक है। क्रिया पद में क्रिया का विश्लेषण है। इन ग्यारह सूत्रों में पांच-पांच के क्रम से सभी दंडकों में क्रियाओं का उल्लेख हुआ है। दूसरे स्थान में दो-दो के क्रम से इन्हीं क्रियाओं का वर्णन किया गया है। व्यवहार जैन पारिभाषिक शब्द है। भगवान महावीर तथा उत्तरवर्ती आचार्यों ने संघ व्यवस्था की स्वस्थ आचार-संहिता बनाई। इसमें मुनि के कर्तव्य और अकर्त्तव्य का निर्देश है। व्यवहार का नियामक होने से उसे ही कार्य-करण की अभेददृष्टि से व्यवहार कहा जाता है। यहां व्यवहारभाष्य की गाथाओं को उद्धृत करते हुए टीकाकार ने पंचविध व्यवहार का विश्लेषण किया है। सुप्त-जागर पद से शब्द आदि पुद्गल की स्थिति का निरूपण किया गया है। रज आदान-वमन पद में कर्मरजों के आदान और वमन के कारणों की मीमांसा की है।
उपघात और विशोधि का उल्लेख तीसरे स्थान में भी हुआ है। पुनश्च दसवें स्थान में भी इसकी व्याख्या की गई है।
दुर्लभ एवं सुलभबोधि पद में अर्हतों के अवर्णवाद आदि हेतुओं की सप्रतिपक्ष मीमांसा की गई है। तद्विषयक गाथाओं के उद्धरण ने इसे और भी सरस बनाया है।
पंचविध संयम में 'सामायिक' की बहुत ही सुंदर व्याख्या उपलब्ध है। पंचविध संयम की व्याख्या में विशेषावश्यक भाष्यगाथाओं को उद्धृत कर टीकाकार ने इसे समग्रता प्रदान की है। आरोपणा एक विशेष पद है। इसकी टीकाकार ने विस्तृत व्याख्या की है।
जंबूद्वीप वक्तव्यता में निषध आदि पर्वतों पर देवों के आवास पर्वतों का वर्णन है।
सामान्यविधि के अनुसार जैन निर्ग्रथ स्त्रीमात्र का स्पर्श नहीं करते। अत: साध्वी का स्पर्श विहित नहीं है, किन्तु विशेष स्थिति में मुनि साध्वी को अवलम्बन देते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। इस विषय की समग्र चर्चा भाष्य गाथाओं के साथ ज्ञानवर्धक बन गई है।
आचार्य-उपाध्याय के अतिशेष का विस्तृत विश्लेषण करते हुए व्यवहार भाष्य की गाथाएं उद्धृत की हैं। इसी के अनंतर गणापक्रमण के हेतुओं पर भी विवेचन किया है। यहां एक विशेष गाथा उद्धृत की है कि सघन, चिकने और वजोपम भारी कर्म ज्ञान ऋद्धि संपन्न पुरुष को भी पथ से उत्पथ की ओर ले जाते हैं। कर्मवाद सिद्धांत का यह रहस्य निंदा आदि दोषों से बचानेवाला है।
आज विज्ञान उपकरणों व संसाधनों के माध्यम से विस्मयकारी कार्य कर रहा है। आगमयुग में ये चमत्कार विद्या एवं लब्धि से किए जाते थे—'ऋद्धिमत'—सूत्र की व्याख्या में टीकाकार ने अनेक ऋद्धियों का उल्लेख किया है।
अस्तिकाय जैन दर्शन का सर्वथा मौलिक सिद्धांत है। पंच अस्तिकाय की संक्षिप्त किन्तु सारपूर्ण व्याख्या यहां उपलब्ध है। इन्द्रियों के स्वरूप, लक्षण, कार्य आदि का विवेचन भाष्यगाथाओं के उद्धरणपूर्वक दिया है।
सूत्र एक सौ चौरासी से नय्यासी में निर्ग्रंथ की विस्तृत व्याख्या की गई है। इसी के अनंतर निर्ग्रथ-निग्रैथियों द्वारा ग्रहणीय वस्त्र, रजोहरण आदि का विवेचन है। साधु के पांच निश्रास्थान के अनंतर षट्काय की उपग्रहकारिता की सुंदर मीमांसा की है।
निधि, शौच आदि की व्याख्या भी मननीय है। लौकिक स्नान के सात प्रकार भी ज्ञानवर्धक है।
महानरक, महाविमान आदि की संक्षिप्त व्याख्या की है। सत्त्व, भिक्षाक, दान, अचेल, उत्कल, समिति आदि पदों की मीमांसा यथोचित ढंग से की है। पांच संवत्सरों का स्वरूप टीकाकार ने विस्तार से प्रतिपादन किया है।
निर्याण मार्गपद में जीव निर्याण से सम्बद्ध चर्चा है। आनंतर्य, अनंत के अनंतर ज्ञान की विशद व्याख्या दी गई है। भावप्रतिक्रमण की व्याख्या आवश्यक भाष्य की गाथाओं के उद्धरण के साथ की गई है। इस प्रकार यह पांचवां स्थान भी अन्य स्थान की भांति ज्ञान का महानिधान है।
छठा स्थान
'छह की संख्या’ का योतक यह स्थान षड् संख्यावतारी पदार्थों, विषयों से अनुस्यूत है। इसमें दार्शनिक, तात्त्विक, ऐतिहासिक, ज्योतिष आदि विषयों का समाहार है। इसका प्रारंभ गण व्यवस्था सूत्र से होता है। गण धारण करनेवाले पुरुष की छह कसौटियां वर्तमान Management विद्या के लिए आदर्श है। नेतृत्व के योग्य कौन? सूत्रकार ने इसकी छह कसौटियां बताई हैं। आचार्य अभयदेव ने उनकी विस्तृत व्याख्या की है।
शासन साधना करने वालों के लिए आश्वास है, विश्वास है, वातानुकूलित घर की भांति सुखदायक है। उसका नेतृत्व यदि योग्य हाथों में हो तो सभी सकुशल रहते हैं। यही भगवान महावीर की गण व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है। षट् संख्यानुपात से कुछ पूर्व उल्लेखित सूत्रों का भी उत्तरवर्ती परंपरा में संकलन हो गया हो, ऐसा प्रतीत होता है। पांचवें स्थान में वर्णित निरग्रंथी अवलम्ब पद यहां भी दिया गया है। साधर्मिक के अंतकर्म का सूत्र पारस्परिक दायित्व एवं संघ प्रभावना का सूचक है। यहां टीकाकार ने शब्दार्थों के साथ कुछ विशेष शब्दों की ओर संकेत किया है। इस संदर्भ में आचार्यश्री महाप्रज्ञ कृत विश्लेषण मननीय है।
छद्मस्थ के ज्ञान की सीमा है। विशदज्ञानी भी छह स्थानों को सर्वभाव से नहीं जानता। छह स्थान ऐसे हैं जहां अत्यन्त सामर्थ्यवान भी कुछ नहीं कर सकता। इसकी संक्षिप्त व्याख्या यहां उपलब्ध है। पृथ्वीकाय आदि षड् जीवनिकाय, छह ग्रह शुक्र, बुध आदि, जीवों की गति-आगति आदि, ज्ञान, शरीर आदि के आधार पर जीवों के विभाग, तृण वनस्पतिकाय आदि सूत्रों का उल्लेख करते हुए टीकाकार ने नो सुलभ पद की ग्रंथांतर के उद्धरणों के साथ विस्तृत चर्चा की है। मनुष्य पद की व्याख्या उत्पत्ति क्षेत्र, ऋद्धि आदि के आधार पर की गई है। इसके अंतर्गत छह संहनन एवं छह संस्थान की समुचित अवगति प्रदान की है।
दिशा पद में षट्स्थान के अनुपात से छह दिशाओं का कथन किया है। इन दिशाओं में जीवों की आगति, अवक्रान्ति, आहार आदि होते हैं। आहार पद में श्रमण-निरग्रंथ के आहार ग्रहण और परित्याग के हेतुओं पर विमर्श किया है। छह स्थानों से आत्मा उन्माद को प्राप्त होता है। प्रमाद उन्माद का सहचर है। षड्विध प्रमाद की उद्धरण गाथाओं के साथ यहां सुंदर मीमांसा की गई है। इसी के अनंतर प्रमादयुक्त एवं अप्रमादयुक्त प्रतिलेखना के छह-छह भेदों की शास्त्रोक्त विधि से व्याख्या की गई है।
सूत्र इकसठ से चौसठ तक मति पद में अवग्रह, ईहा आदि की भाष्यगाथाओं के उद्धरणपूर्वक व्याख्या दी गई है। इसमें ज्ञान की सूक्ष्मता एवं ग्राह्यता की सुंदर मीमांसा की है। तप पद में बाह्य और आभ्यंतर तप के छह-छह भेदों की विस्तृत प्ररूपणा है। उनके उपभेदों का भी नामोल्लेखपूर्वक वर्णन दिया है। वाद-प्रतिवाद में वादी जिन हेतुओं का आश्रय लेकर विजय प्राप्त करता है, उनका विवेचन विवाद पद में दिया है। क्षुद्र प्राण पद में षड्विध क्षुद्र का कथन अनंतर भव में सिद्धिगमन न होने से किया है। टीकाकार ने यहां लोक में प्रचलित छह क्षुद्र की भी प्रसंगत: विवेचना की है। गोचर चर्या पद में पेटा, अर्धपेटा आदि गोचरचर्या के छह भेदों का वर्णन है। महानिरय पद में अपक्रांत नरकावास एवं महानरकावास का कथन है। टीकाकार ने नरक श्रेणियों का उल्लेख करते हुए उत्तर आदि दिशाओं की आवलिकाओं का विवेचन उद्धरण सह किया है। विमान पद में कल्प विमानों के विमान प्रस्तर का वर्णन है।
जैनाचार्य ज्योतिष के विशेष ज्ञाता रहे हैं। सूर्य, चंद्र, नक्षत्र आदि के आधार पर शुभ-अशुभ द्योतित होता है। चंद्रमा के नक्षत्रों से योग के विविध फलित होते हैं। यहां अग्रयोगी, समक्षेत्री आदि भोगे जाने वाले नक्षत्रों की नाम पुरस्सर मीमांसा की गई है। ऋतुपद में षड् ऋतुओं तथा अवमरात्र एवं अतिरात्र पद में आषाढ़ आदि माह में होने वाली तिथियों की हानि-वृद्धि का वर्णन उपलब्ध है। आभिनिबोधिक ज्ञान के षड् अर्थावग्रह तथा अवधिज्ञान के भेदों का भाष्य गाथाओं को उद्धृत करते हुए विवेचन किया गया है।
शांत सहवास की सबसे बड़ी बाधा है गर्हित वचनों का प्रयोग। साधनारत साधु समाधिपूर्वक साधना कर सके, अत: सूत्रकार ने छह प्रकार के अवचनों को त्याज्य कहा है। आचार्य अभयदेवसूरी ने इसकी सारगर्भित व्याख्या की है। अकृत का सेवन होने पर प्रायश्चित्त का विधान है। कल्प प्रस्तार के छह भेदों का बृहत्कल्पभाष्य गाथाओं के प्रमाण सह विस्तृत विवेचन हृदयग्राही है। कल्पोक्त साध्वाचार के छह प्रतिपक्षी हैं। उन पलिमंथुओं की व्याख्या में भी बृहत्कल्पभाष्य गाथाओं का उद्धरण दिया है। जैन आचार मीमांसा के गहन रहस्यों के पारगामी टीकाकार ने हर अवधारणा का यथोपयुक्त विवेचन किया है। षड्विध कल्पस्थिति में सामायिक आदि कल्पस्थिति का सोद्धरण विश्लेषण किया गया है। आहार विज्ञान के अंतर्गत भोजन की नाना परिणतियों का विश्लेषण किया गया है। यहां आहार के छह परिणामों की संक्षिप्त चर्चा की है। विष का परिमाण भी षड्विध होता है। कुछ विष मांस तक प्रभाव डालते हैं। कुछ खून को प्रभावित करते हैं तो कुछ विष मज्जा तक अपना प्रभाव डालते हैं।
साधारण व्यक्ति के लिए ज्ञान का एक माध्यम है—पृच्छा करना। यहां सूत्रकार ने छह प्रकार के प्रश्नों का कथन किया है। टीकाकार ने इसकी संक्षिप्त व सरस व्याख्या की है। उपपात विरह में चार स्थानों में षड्मासिक विरह के सूत्र की व्याख्या में चमरचंचा राजधानी का परिचय भी दे दिया है। इसी के साथ सातों ही नरकभूमियों में उपपात विरह के समय का भी वर्णन है। आयुष्यबंध पद में विविध हष्टियों से जैन कर्मवाद के अनुसार आयुष्यबंध की व्याख्या की है। भाव-पद में षड्विध भावों के विविध विकल्पों के साथ प्रभेदों की चर्चा की गई है। भाव-प्रकरण में औदयिक, क्षायिक आदि भाव चारों गतियों की दृष्टियों से भी प्रतिपादित हैं।
प्रतिक्रमण पद में छह प्रकार के प्रतिक्रमण का निर्देश है। प्रतिक्रमण जैन साधना पद्धति का अनिवार्य अंग है। उच्चार, प्रस्रवण, स्वप्न आदि के तत्काल पश्चात प्रतिक्रमण आत्म विशुद्धि का सूक्ष्म उपाय है। नक्षत्र पदों का सामान्य उल्लेख करते हुए षष्ठम स्थान की व्याख्या पूर्ण होती है। सात सौ पैसठ श्लोक परिमाण यह अध्ययन परिमाणत: छोरा है तथापि इस स्थान में विषय वैविध्य अन्य स्थानों की भांति है।
सप्तम स्थान
भगवान महावीर ने संघबद्ध साधना के सूत्र दिए। संघ व्यवस्था की दृष्टि से सात पदों का सूजन किया। तथापि भगवान महावीर ने साधक को सकारण गणमुक्त होने का भी विधान दिया। सप्तम स्थान का प्रथम सूत्र गण से अपक्रमण के सात हेतुओं का विधायक है। टीकाकार ने गणापक्रमण के निहितार्थ को स्पष्ट करते हुए कहा—एकलविहारप्रतिमा का स्वीकरण, संशयोच्छेदन, पात्र को ज्ञानदान आदि प्रयोजनों से गण से अपक्रमण किया जाता है। निशीथ भाष्यकार ने गणापक्रमण के पांच हेतु दिए हैं। ज्ञानार्थ, दर्शनार्थ, चारित्रार्थ, संभोजार्थ और आचार्यार्थ। भाष्यकार ने इस संदर्भ में भाष्यगाथाओं में जो विवेचन किया है, उसके उद्धरण के साथ आचार्य अभयदेव ने समीचीन व्याख्या की है।
मिथ्यादृष्टि का अवधिज्ञान विभंगज्ञान कहलाता है। विभंगज्ञानी लोक, जीव आदि के संदर्भ में सप्तविध प्ररूपणा करते हैं। इनकी विभंगता अन्य विकल्पों की अस्वीकृति के कारण मात्र एक के आग्रह के कारण है। टीकाकार ने विषय इस दृष्टि से सुंदर व्याख्या की है। संग्रह स्थान पद में आचार्य-उपाध्याय के लिए गण में संग्रह के सात हेतु दिए हैं। यहां टीकाकार ने आज्ञा का अर्थ विधि-विषयक आदेश तथा धारणा का अर्थ निषेध विषयक आदेश कहा है। आज्ञा धारणा के सम्यक् प्रयोग से ज्ञान अथवा शिष्य आदि का संग्रह होता है। यहां बृहत्कल्पभाष्य की गाथाएं ध्यातव्य हैं। प्रस्तुत टीका में इस दृष्टि से विस्तृत विमर्श किया गया है।
पिंडैषणा, पान-एषणा आदि सात-सात हैं। यहां सप्तविध पिंडैषणा की विस्तृत व्याख्या की है। अवग्रह प्रतिमा में वसति से सम्बद्ध सात प्रतिमाएं हैं, जो मुनि के विशेष अभिग्रह की द्योतक हैं। सात सप्तैकक आचारांग के दूसरे श्रुतस्कंध की दूसरी चूलिका के सात अध्ययन हैं। वे समुदायत: सात होने से सप्तैकक कहे जाते हैं। यहां टीकाकार ने सिर्फ नामोल्लेख किया है। इसी क्रम में सप्त महा अध्ययन सूत्रकृतांग के द्वितीय श्रुतस्कंध में है। विविध प्रकार की प्रतिमाओं का सूत्रकार ने स्थान के अनुपात से निर्वचन किया है। सत्तसत्तमिया (७ ७) प्रतिमाओं का विवेचन करते हुए टीकाकार अहासुत्तं आदि शब्दों का सारगर्भित विश्लेषण किया है। इस प्रकार यहां सप्तसप्तमिका भिक्षु प्रतिमा की सविधि अवगति दी गई है।
तमतमा सप्तम नरकभूमि है। अधोलोक में सात पृथ्वियां हैं। यहां पृथ्वियों के नाम, गोत्र, संस्थान और बाहल्य आदि की व्याख्या भी की गई है। ये पृथ्वियां (रत्नप्रभा आदि) छत्रातिछत्रसंस्थान संस्थित हैं। क्रमश: एक-एक रज्जू हीन हैं। भयस्थान पद में सात भय के स्थान निरूपित किए गए हैं। मनुष्य आदि का सजातीय से भय इहलोक भय है। इसी प्रकार भय की चर्चा की गई है। सात प्रकार से छद्मस्थ जाना जाता है और उसके प्रतिपक्षी सूत्रों से केवली जाना जाता है। इसी सूत्र के अनंतर सूत्रों में गोत्र पद में काश्यप आदि मूल गोत्र एवं अपर गोत्रों के सात-सात प्रकारों का विवेचन है। मूल गोत्र और प्रति गोत्र तत्कालीन समाज व्यवस्था के आधार थे। एक पुरुष से उत्पन्न वंश परम्परा गोत्र कहलाती है। भगवान महावीर आदि काश्यपगोत्रीय थे।
मूल नय सात हैं। आवश्यक निर्युक्ति के अनुसार सात नयों में प्रत्येक नय के सौ-सौ भेद हैं। आचार्य सिद्धसेन के अनुसार जितने वचन के प्रकार हैं, उतने ही नयवाद हैं। आचार्य जिनभद्गणि क्षमाश्रमण ने विशेषावश्यक भाष्य में नेगम आदि सातों नयों का विशद विश्लेषण किया है। यहां अभयदेवसूरी ने भाष्यगाथाओं के उद्धरण सह सुंदर विवेचन किया है। स्वरमंडल पद में स्वर शास्त्र (संगीत शास्त्र) का सूत्रकार ने मनोहरी विवेचन किया है। यहां टीकाकार ने भी स्वर स्थान, भेद-प्रभेद, लक्षण, गुण-दोष आदि का विशेष निरूपण किया है। इस संदर्भ में आचार्यश्री महाप्रज्ञ कृत विशद विवेचन तुलनीय है। सात प्रकार के कायाक्लेश का जो विधान यहां किया है, वह पांचवें स्थान में व्याख्यात प्राय: है।
सूत्रकार ने कुलकर, कल्पवृक्ष, नीति, रत्न आदि विविध विषयों का निर्देश दिया है, उसकी टीकाकार ने यहां संक्षिप्त विवेचना की है। भगवान ऋषभ एवं भरत कालीन दंड व्यवस्था के चार अंगों की संक्षिप्त परिभाषा भी यहां की गई है। चक्रवर्ती के सात एकेन्द्रिय व सात पंचेन्द्रिय रत्नों के संदर्भ में भी संक्षिप्त विवेचन किया गया है।
आयुष्य भेद पद में अकाल मृत्यु के सात कारण प्ररूपित हैं। विशेषावश्यक भाष्य की गाथाओं के प्रमाण सह अकाल मृत्यु कैसे? बद्ध आयु का भोग किया या बिना किए ही जीव अन्य गति में चला गया—इन समस्त प्रश्नों का सुंदर समाधान यहां उपलब्ध है। स्थानांग में कथाओं का भी यत्र-तत्र उल्लेख है। सूत्रकार ने जीवन चरित्र का समग्रता से वर्णन न करते हुए अनेक स्थानों में संदर्भ सापेक्ष वर्णन किया है। अर्हत् मल्ली का जीवन चरित्र बड़ा ही रसप्रद है। टीकाकार ने ज्ञाताधर्मकथा पर आधारित अर्हत् मल्ली के पूर्वभवों का उल्लेख करते हुए छहों राजाओं के संदर्भ में वर्णन किया है। यहां छहों राजाओं को प्रतिबोध देने वाला अशुचि भावना का स्वरूप वर्णन वस्तुत: मनोहारी है।
चतुर्थ स्थान में विकथाओं का वर्णन किया गया है। यहां पूर्ववर्ती चार के साथ तीन और जोड़ दी है। टीकाकार ने पूर्व व्याख्यात स्त्रीकथा आदि का उल्लेख मात्र करते हुए शेष तीनों का उद्धरण सह सुंदर वर्णन किया है। मृदुकारुणिकी कथा श्रोता के मन में मार्दव पैदा करने से मृदु और कारुणिक होती है, यथा—
हा पुत्त! पुत्ता हा! वच्छ......
दर्शनभेदनी कथा कुतीर्थिक प्रशंसा रूपा सम्यक्त्वभ्रंशिनी है। चारित्रभेदनी कथा से आचार की घात होती है। इस प्रसंग में आचार्य अभयदेव ने बहुत सुंदर ढंग से कथन किया है कि चारित्र के विमुख बनाने वाली वार्ता चारित्रप्रतिपन्न को भी मार्गच्युत कर देती है तो उसके अभिमुख का क्या?
पंचम स्थान में भी आचार्य के अतिशेष का विवेचन किया गया है। यहां पुनरपि सात के अधिकार से सप्तसूत्री अतिशेष का विवेचन किया है। यहां उपकरण अतिशेष अतिरिक्त है। ओघनिर्युक्ति की गाथाओं के साथ यहां आचार्य-उपाध्याय के अतिशय का विवेचन किया है। आचार्य के उपकरण मलिन हो तो लोक में अवर्णवाद होता है। शासन की अप्रभावना होती है। आचार्य का आहार संयम जीवन के अनुकूल होते हुए भी पौष्टिक एवं मस्तिक के लिए विशेष रूप से बल देने वाला हो। ये दो अतिशेष का कथन सप्तम स्थान में हुआ है जो अपेक्षित प्रतीत होता है।
संयम-असंयम पद जैन साधना पद्धति का महत्त्वपूर्ण प्रकल्प है। जैन जीवन शैली में संयम साधना का प्राण है। जीव-संयम के साथ-साथ अजीवकाय के संयम की भी अनिवार्यता है। पदार्थ के मुकत भोग और पर्यावरण के असंतुलन से उपजी समस्याओं का समाधान है जीव-अजीव का संयम। यहां आरंभ, संभ और समारंभ की संक्षिप्त परिभाषा दी गई है। अनंतर पद में योनि-स्थिति की मीमांसा की गई है। अलसी आदि के बीज कब तक बीज रहते हैं, इस प्रश्न के शब्दार्थ का स्पष्टीकरण किया गया है। आकाश प्रदेश की वह पंक्ति श्रेणी कहलाती है, जिसके माध्यम से जीव और पुद्गल गति करते हैं। यहां सूत्रनिर्दिष्ट सप्त-श्रेणियों की स्थापना सह व्याख्या की गई है। आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने इसे बहुत ही सुंदर ढंग से विस्तार से समझाया है।
सूत्र एक सौ तेरह से एक सौ अठाईस में भवनपति से आरण-अच्युत तक के इंद्रों की सेनाएं, सेनाधिपति, कक्षाएं व देवसंख्या का विवेचन नाम पुरस्सर किया गया है। वचन विकल्पों में सप्तविध भाषा का वर्णन किया है। वृत्तिकार ने प्रत्येक का शब्दार्थ दिया है। विनयपद में सात प्रकार के विनय का विवेचन है। विनय के विविध उपभेदों का आचार्य अभयदेव ने उद्धरण गाथाओं के साथ विस्तृत विवेचन किया है। जैन दर्शन में विनय आभ्यंतर तप है। यहां आठ सूत्रों में विविध प्रकार के विनय का निदर्शन है। विनय व्यवहार मनोविज्ञान का एक विशेष घटक तत्त्व है, जो व्यक्तित्व की उच्चता का द्योतक है। ज्ञान, दर्शन, चारित्र आदि का विनय—इन गुणों के प्रति स्वयं की निष्ठा का प्रतिपादक है।
समुद्घात जैन पारिभाषिक शब्द है। एकीभाव और प्रबलता से निर्जरा समुद्घात है। वे वेदना आदि सात प्रकार के हैं।
जिन आगमों के अन्यथा प्ररूपणा या अपलाप करना निह्वन है। जो अन्यथा प्ररूपणा करते हैं, वे निहव हैं। निहव सात हैं। जमाली और तिष्यगुप्त—ये दो निहव भगवान के समय में हुए। शेष पांचों ही वीर निर्वाण के २१४ से ५८४ वर्षों में हुए। स्थानांग में उनका विवेचन स्थानांग की रचना पर प्रश्नचिह्न करता है। आचार्यों का अभिमत है कि आगमों का संकलन भगवान महावीर के निर्वाण के पश्चात् हुआ। वर्तमान उपलब्ध आगम वल्लभी वाचना के हैं जो बी.नि. ९८० (मतांतर से ९९३ में) में हुई। उस समय देवर्धिगणी क्षमाश्रमण के नेतृत्व में आगम को लिपिबद्ध किया गया। ठाणं एवं समवाओ जैसे अंग सूत्रों में अनेक विषय बाद में प्रक्षिप्त हुए हैं। उदाहरणत: सात निह्नव एवं नौ गण। स्थानांग सूत्र में इन निह्नवों एवं गणों का उल्लेख बाद में हुआ हो, ऐसा प्रतीत होता है। यहां टीकाकार ने निह्वों के मत की प्रस्तुति के साथ विस्तृत विवेचन किया है। विशेषावश्यकभाष्य की गाथाओं के उद्धरणों से पूरा प्रसंग काफी ज्ञानवर्धक एवं रोचक बन गया है।
नक्षत्र पद में पूर्वद्वारिक आदि सात-सात नक्षत्रों का विवेचन अभिजित नक्षत्र के साथ प्रारंभ होता है। यात्रा की सफलता-विफलता, कष्टप्रदता या सुखदता के लिए आचायों ने नक्षत्र आदि का ज्ञान अपेक्षित माना है। जैन दर्शन भी प्रत्येक कार्य में द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव चारों दृष्टियों को स्वीकार करता है। अत: काल के प्रभाव को चंद्रमा आदि की गति से समझा जा सकता है। चंद्रप्रज्ञप्ति सूत्र के प्रमाण के साथ टीकाकार ने अपना मत भी प्रकट किया है। यहां यात्रा के संदर्भ में नक्षत्रों की अभिमुखता आदि से उसके फल का वर्णन किया है। इस संदर्भ में ज्योतिषशास्त्र सम्मत गाथाएं भी उद्धृत की हैं जो दिशाओं सम्बन्धी लोक में सम्मत अवधारणा की प्रज्ञापक हैं।
जंबूद्वीप की वक्तव्यता के अनंतर सौमनस, गंधमादन आदि वक्षस्कार पर्वतों के सात-सात कूट (शिखरों) का नामोल्लेख किया है, जिन कूटों में उनके अधिष्ठायक देव, दिशाकुमारी आदि के भवन हैं। यह स्थान भी परिमाणत: छोटा होने पर भी अर्थ गांभीर्य एवं विषय विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
अष्टम स्थान
पूर्वापर्य रहित विविध विषयों रूपी नयों की क्रीडास्थली है आठवां स्थान। यह स्थान भी पूर्व स्थानों की भांति जीवविज्ञान, ज्योतिर्विज्ञान, कर्मशास्त्र, लोकस्थिति, खगोल, भूगोल एवं इतिहास से संबद्ध विषयों का समवाय है।
समूह जीवन या संघबद्ध साधना में नाना सुविधाएं एवं सहयोग मिलता है। एकलविहार प्रतिमा शक्ति एवं धैर्य की कसौटी होती है। प्रस्तुत स्थान का प्रारंभ एकल विहार प्रतिमा धारण करने की अर्हताओं से होता है। आठ स्थानों से संपन्न अनगार को जिनकल्प प्रतिमा अथवा एक मासिकी आदि भिक्षु प्रतिमाओं को धारण करने योग्य कहा है। श्रद्धावान का तात्पर्य प्रकट करते हुए वृत्तिकार ने कहा—जिसका सम्यक्त्व और चारित्र देवताओं द्वारा भी अचलनीय हो। तत्त्व एवं अनुष्ठान से घनीभूत श्रद्धा श्रद्धावान का लक्षण है। यहां सत्यवादी का एक अर्थ है प्रतिज्ञा पालन में शूरवीर। वृत्तिकार ने यहां प्रत्येक शब्द का शास्त्र सम्मत विशिष्ट अर्थ प्रदान कर पाठकों को नए ज्ञान-क्षितिज खोलने का अवसर दिया है।
योनिसंग्रह, गति-आगति, कर्मबंध आदि पदों की संक्षिप्त विचारणा करते हुए वृत्तिकार ने आलोचना पद की विशद मीमांसा की है। मायावी (माया का सेवन करने वाला) आठ कारणों से दुष्कृत की आलोचना, प्रतिक्रमण, गर्हा, निंदा आदि नहीं करता। दुष्कृत का आसेवन मानवीय दुर्बलता है। फिर उसे छिपाना यह और बड़ी भूल है। यहां सूत्रकार ने मानवीय मन:स्थिति का अत्यंत सूक्ष्मता से अवलोकन कर नए रहस्य उजागर किए हैं। उन सूत्रों के आलोक में वृत्तिकार ने प्रत्येक पद की व्याख्या के साथ उसका निहितार्थ भी प्रतिपादित किया है। साधना का सार है आराधक पद की प्राप्ति। दोषों के आसेवन करके मायावी इहलोक और परलोक दोनों को गर्हित करता है। वह भीतर ही भीतर धातुओं को गलाने वाली भट्टी की भांति जलता है। यदि पुण्ययोग से देवभव प्राप्त भी करता है तो वहां भी पूज्य नहीं होता। भाव शल्य से होने वाले अहित का उल्लेख करते हुए कहा है—अनशनकाल में शस्त्र, विष, दुष्प्रयुक्त वेताल, दुष्प्रयुक्त यंत्र, क्रुद्धसर्प, प्रमादी तथा क्रुद्ध व्यक्ति वह अहित नहीं करता, जो बिना निकाला हुआ भावशल्य करता है। इससे अनंत संसार की प्राप्ति होती है। बोधि दुर्लभ होती है। इस प्रकार यहां आलोचना करनेवाले और न करनेवालों का अत्यंत हृदयग्राही एवं मार्मिक विश्लेषण किया गया है।
लोकस्थिति का विवेचन छट्रे स्थान में भी किया गया है। अजीव-जीव के द्वारा संग्रहीत और जीव कर्म से संगृहीत है—ये दो विशेष है। अजीव के बिना जीव के सर्वव्यवहार का अभाव होता है। यहां आठों प्रकारो का संक्षिप्त वर्णन किया गया है। दशाश्रुतस्कंध में आचार्य की आठ गणि संपदाओं का अवांतर भेदों के साथ समग्रता से विवेचन किया गया है। यहां सूत्रकार ने उनका नामोल्लेख मात्र किया है। वृत्तिकार ने गणी की भाव रूप समृद्धि का चार-चार उपभेदों से विवेचन किया है। आचार्य एक गण के सूत्रधार होते हैं। गण के योगक्षेम कर्ता होते हैं। उनके व्यक्तित्व के माध्यम से मानो एक आदर्श अनुशास्ता की बत्तीस ऐसी अर्हताओं का प्रतिपादन किया है जो सर्वांगीण नेतृत्व का स्वरूप प्रतिपादित करे।
अतिचार की आलोचना की जाती है। यहां आलोचना देनेवाले आचार्य, आलोचक साधु और प्रायश्चित्त के स्वरूप को तीन सूत्रों से बताया गया है। आलोचना देने का अधिकारी कौन? भगवान महावीर महान धीर-गंभीर थे। उन्होंने गणधारक की अर्हताओं और संपदाओं की प्ररूपणा की। गण में साधना करनेवाले से दोषों का आसेवन हो जाता है। पर प्रायश्चित्त देनेवाला कैसा हो? इन सूत्रों में आचारवान, आधारवान, व्यवहारवान आदि से युक्त को योग्य माना गया। यहां वृत्तिकार ने ग्रंथांतर के उद्धरणों को उद्धृत करते हुए अत्यंत सारपूर्ण व्याख्या की है। जातिवंत, कुलवंत ही आलोचना कर सकता है। जिसकी ज्ञान, दर्शन, चारित्र में निष्ठा हो वह अनगार सुखपूर्वक आलोचना कर सकता है। मद स्थान की अति संक्षिप्त व्याख्या में प्रशमरति प्रकरण का उद्धरण सचमुच मननीय है। अक्रियावादी पद में आठ अक्रियावादियों के संदर्भ में वर्णन हैं। वृत्तिकार ने आठ अक्रियावादियों के सिद्धांतों की तत्संबंधी शास्त्रों आदि के प्रमाण से विस्तृत चर्चा की है।
महानिमित्त के आठ प्रकार हैं। सूत्रकार द्वारा निर्दिष्ट इन आठों के संदर्भ में भौम, उत्पात, व्यंजन आदि की उदाहरणों के साथ सुंदर प्रस्तुति दी है। प्रत्येक विषय का विषय गांभीर्य के साथ सटीक प्रस्तुतिकरण टीकाकार के ज्ञान वैशद्य का द्योतक है। अंग स्फुरण, शकुन, शरीर लक्षण आदि के आधार पर, निमित्त विद्याविज्ञ सटीक भविष्यवाणी करते है। आचार्य अभयदेव ने भी इस दृष्टि से नवीन जानकारी दी है। अभिधेय का प्रतिपादन वचन-विभक्ति से होता है। यहां अभिधेय व्याकरण के अनुसार विभक्तियों आदि का निरूपण किया गया है। कर्ता, कर्म, करण आदि शब्दों के अर्थ समझाते हुए वृत्तिकार ने उसके प्रयोग की अवगति दी है।
आगमकार ने इस ग्रंथ में हर विद्या का समावेश किया है। आठ कर्मों में एक है आयुष्यकर्म। तत्त्वत: प्राणी अपने आयुष्य कर्म से जीते हैं। तथापि जिससे (जिसमें) आयु रक्षा के उपाय हो, उपक्रम व संरक्षण का ज्ञान हो वह आयुर्वेद-चिकित्साशास्त्र है। आयुर्वेद के आठ प्रकार हैं। वृत्तिकार ने कुमार, काय-चिकित्सा आदि आठों प्रकारों का विस्तृत विवरण दिया है। अष्टसूक्ष्म के अंतर्गत अनुहरि कुंथु आदि आठ प्रकार के सूक्ष्म जीवों का विवेचन दिया गया है।
भगवान महावीर द्वारा प्रव्रजित राजाओं में श्वेत, शिव, उदायन और शंख आदि राजाओं के जीवन का संक्षिप्त विवेचन है। तय्यालीस से पैतालीस-तीन सूत्रों में कृष्णराजियों का संस्थान, नाम आदि का वर्णन है। मेघराजी, मघा, माघवती आदि कृष्णराजियों की तुलना छठी व सातवीं नरक भूमियों से की है। अतिकृष्ण होने से वे कृष्णराजियां हैं। इस संदर्भ में भगवती सूत्र में विश्लेषित विवेचन मननीय है। द्वारिका नगरी के संदर्भ में अर्हत् अरिष्टनेमि द्वारा प्रदत्त जानकारी और श्रीकृष्ण की आत्मग्लानि का विवेचन अत्यन्त सुंदर है। काकिणी रत्न, मगध के योजन आदि का परिमाण ज्ञानवर्धक है।
जंबूद्वीप का विस्तृत विश्लेषण बृहत्क्षेत्र समास, जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति आदि ग्रंथों के प्रमाणों के साथ रोचक ढंग से किया है। जंबू, सुदर्शन, वृक्ष, उसके देव, अर्हत्, चक्रवर्ती, वासुदेव-बलदेव, गंगादेवी आदि के भवन, घातकी, महाघातकी, पदा-महापदय वृक्ष आदि का तथा दिशाकुमारियों आदि का विवेचन दिया गया है।
चौसठ दिवसीय अष्ट-अष्टमिका भिक्षु प्रतिमा की विधि, अष्टविध संयम, अष्टमी पृथ्वी ईषत्प्राग्भारा आदि का संक्षिप्त परिचय दिया है। केवली समुद्घात प्रक्रिया का विवेचन वृत्तिकार ने तात्त्विक दृष्टि से समग्रता से किया है। ज्योतिष-पद में चंद्र के साथ कदाचित योग करने वाले आठ नक्षत्रों का उल्लेख है। सात सौ बीस श्लोक प्रमाण इस अष्टम अध्ययन की वृत्ति में वृत्तिकार ने अनेक पहलुओं से विविध विषयों की रोचक अवगति दी है। इस अध्ययन में जैन श्रमणों के आचार से संबंधित अनेक नए रहस्य उजागर किए गए हैं। अनेकांत सिद्धांत के आलोक में आचार, संघ-व्यवस्था आदि का निदर्शन इसकी व्यापकता का प्रमाण है।
नवम स्थान
मनोविज्ञान, ज्योतिष, इतिहास, संघ व्यवस्था आदि अनेक विषयों की विशद जानकारियों से समृद्ध है— प्रस्तुत अध्ययन। प्रथम सूत्र संघ व्यवस्था का संवाहक है। आचार्य आदि के प्रत्यनीक को संघ से विसंबंध करते हए दूसरा सुश्रमण आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। द्वितीय सूत्र में आचारांग के प्रथम श्रुतस्कंध के अंतर्गत नौ ब्रह्मचर्यं अध्ययन है। वृत्तिकार ने प्रत्येक अध्ययन के प्रतिपाद्य की संक्षेप में अवगति इसके अनंतर ही नौ ब्रह्मचर्य गुप्तियों-विविक्तशयनासन आदि की विस्तृत व्याख्या की है। वृत्तियों के संतुलन के लिए आहार-विवेक बहुत जरूरी है। पिंडनिर्युक्ति के उद्धरण के साथ आहार की विधि की यथेष्ट जानकारी यहां दी गई है। नौ सद्भाव पदार्थों की सवितर्क चर्चा यहां की गई है। दूसरे स्थान में संसार में जो भी है, वह द्विपदावतार है—यह कहा गया फिर वृत्तिकार ने परवादी के प्रश्न पुरस्सर नौ पदार्थों के अस्तित्व की उपयोगिता सिद्ध की है।
तेरहवें सूत्र में रोगोत्पत्ति के नौ कारणों का विमर्श क्रिया गया है। वर्तमान चिकित्सा विज्ञान स्वस्थ रहने के अनेक उपायों का निर्देश करता है। सूत्रकार ने हजारों वर्ष पूर्व रोगों की उत्पत्ति के जिन कारणों का परिज्ञान दिया है, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में वे काफी उपयोगी है। आज रोग एवं रोग मुक्ति के उपायों पर अनेक प्रकार की शोध हो रही हैं, किन्तु जब तक रोग के हेतुओं का ज्ञान नहीं होगा, स्वास्थ्य प्राप्ति कठिन है। वृत्तिकार ने इन्द्रियार्थ विकोपन-काम विकार के दस दोषों की सुंदर व्याख्या की है। दर्शनावरणीय कर्म के नौ प्रकार में निद्रा, निद्रानिद्रा आदि का यहां सारगर्भित विश्लेषण किया है। कुछ व्यक्ति सोकर (लेटकर) नींद लेते हैं। किसी को बैठे-बेठे भी नींद आती है तो किसी को खड़े-खड़े या चलते-चलते भी नींद की अनुभूति होती है। जैन कर्मशास्त्र में इस संदर्भ में जो व्याख्या की गई है, वह सचमुच विलक्षण है।
चक्रवर्ती मनुष्यों में सर्वाधिक ऋद्धिमान पुरुष होते हैं। छह खंडों में उनका अखंड साम्राज्य होता है। वृत्तिकार के अनुसार चक्रवर्ती के राज्योपयोगी समस्त वस्तुएं इन निधियों के होने पर प्राप्त होती हैं। अत: ये नवनिधान के रूप में व्यवहृत होती है। आचार्यश्री महाप्रज्ञ के अनुसार ये वास्तव में आकर ग्रंथ है। इनमें तत् तत् विषयों का सर्वांगीण ज्ञान भरा था। अत: इन्हें निधि कहा गया है। इन नौ निधियों का ज्ञान की विभिन्न विद्याओं में इस प्रकार समावेश हो सकता है—
१. नैसर्प निधि-वास्तुशास्त्र
२. पांडुक निधि-गणित तथा वनस्पति विज्ञान (Botany)
३. पिंगल निधि-आभूषण (Jewellary) शास्त्र
४. सर्वरत्न निधि-लक्षण शास्त्र
५. महापद्म निधि-वस्त्र विज्ञान
६. काल निधि-काल विज्ञान (Time Science), शिल्प एवं वाणिज्य शास्त्र
७. महाकाल निधि-धातु एवं मणि विज्ञान
८. माणवक निधि-राजनीति एवं युद्ध तथा दंडनीति
९. शंख निधि-नाट्य एवं वाद्य शास्त्र
विकृतिपद में नौ प्रकार की विकृतियों का वर्णन है। इनका विवेचन चतुर्थ स्थान में भी किया गया है। यहां अवगाहिम को छोड़कर शेष विगय का वर्णन किया है। जैन तत्त्व विज्ञान का एक तत्त्व है पुण्य। नौ प्रकार के पुण्यों में अन्न पुण्य, पान पुण्य आदि है। यहां वृत्तिकार ने सुपात्र को अन्नदान से तीर्थंकर नाम आदि पुण्य प्रकृति का बंध अन्न पुण्य कहा है। यहां सुपात्र शब्द विमर्शनीय है। जैन धर्म के अनुसार दान का अधिकारी 'सुपात्र' संयमी ही हो सकता है। आचार्य भिक्षु ने इस दृष्टि से विस्तृत विमर्श किया है।
पुण्य का प्रतिपक्षी है पाप। पाप के अनंतर सूत्रकार ने नवविध पाप श्रुत प्रसंग का उल्लेख किया है। पाप के उपादान के हेतुओं का शास्त्र पाप श्रुत है। वृत्तिकार ने उत्पात, निमित्त, भौम आदि के वर्ण्य विषय का विमर्श करते हुए नौ पापश्रुत की संक्षिप्त व्याख्या की है। यहां वृत्तिकार ने एक विशेष उल्लेख किया है कि पुष्टालंबन संयमी द्वारा आसेवित होने पर ये सभी अपाप श्रुत ही है। निपुण सूक्ष्म ज्ञान है। जो सूक्ष्म ज्ञान के धनी हैं, वे नैपुणिक कहलाते हैं। यहां नौ नैपुणिक का संक्षेप में वर्णन किया गया है। इसका अपर अर्थ बताते हुए वृत्तिकार ने कहा कि अनुप्रवाद नामक नौवें पूर्व के नौ अध्ययन भी नैपुणिक हैं। भिक्षा पद में नवकोटि परिशुद्ध भिक्षा का विवेचन है। यहां निर्युक्ति गाथाओं के साथ विषय का स्पष्टीकरण किया गया है। देव पद में सौधर्म और ईशान देवलोक की परिगृहीत और अपरिगृहीत देवियों के जघन्य एवं उत्कृष्ट स्थिति का उल्लेख है। आयु परिणाम में नवविध आयु परिणाम का विश्लेषण है। जब अगले जीवन के आयुष्य का बंध होता है तो इन सभी बोलों का भी साथ-साथ निश्चय होता है। भिक्षु प्रतिमा के अनेक प्रकार हैं। यहां नवम स्थान के अधिकार से नव-नवमिका भिक्षुप्रतिमा जो इक्कासी अहोरात्रिकी होती है, उसका परिचय दिया गया है।
जंबूद्वीप अधिकार में जंबूद्वीपवर्ती विविध पर्वतों के नौ-नौ कूट की विस्तृत चर्चा है।
श्रमण भगवान महावीर के तीर्थ में जिन नौ महानुभावो ने तीर्थंकर नाम गोत्र का निवर्तन किया उनका संक्षिप्त जीवन वृत्त यहां दिया गया है। यहां वृत्तिकार ने कोणिकपुत्र उदायी, शंख श्रावक, सुलसा श्राविका, रेवती श्राविका आदि का जीवन चरित्र रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। जैन इतिहास के ये आदर्श चरित्र हैं, जिन्होंने भगवान महावीर के तीर्थ में अपना वर्तमान एवं भविष्य दोनों संवारा है। आगामी चौबीसी में इनका स्थान इस प्रकार होगा—
१. श्रेणिक—पद्मनाभ नामक प्रथम तीर्थंकर।
२. सुपार्श्व—सूरदेव नामक द्वितीय तीर्थंकर।
३. उदायी—सुपार्श्व नामक तृतीय तीर्थंकर।
४. पोड़ि—स्वयंप्रभ नामक चतुर्थ तीर्थंकर।
५. दृढायु—सर्वानुभूति नामक पंचम तीर्थंकर।
६. शंख—उदय नामक सप्तम तीर्थंकर।
७. शतक—शतकीर्ति नामक दशम तीर्थंकर।
८. सुलसा—निर्ममत्व नामक पंद्रहवें तीर्थंकर।
भावी तीर्थंकर पद में आगामी उत्सर्पिणी में होने वाले नौ चातुर्याम धर्म की प्ररूपणा कर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त होंगे—उनका उल्लेख है। वृत्तिकार ने समीक्षात्मक दृष्टि से विवेचन करते हुए पेढाल, सत्यकी, अंबड आदि का चरित्र चित्रण किया है।
नवम स्थान में एक विशेष चरित्र का अत्यंत विस्तृत एवं रोचक विवेचन उपलब्ध है, वह है भावी चौबीसी के आदि तीर्थनायक महापदम। जिन्होंने भगवान महावीर के शासन में तीर्थंकर नामगोत्र उपार्जन किया। किन्तु कर्मयोग से जो नरकगति में वर्तमान में नेरयिक है। भविष्य में अर्हत् महावीर की भांति अर्हत् महापद्म धर्म प्रवर्तन करेंगे। 'जस्सील-समायारो' पर्यंत विवेचन का सार यही है कि आगामी उत्सर्पिणी के प्रथम तीर्थंकर का समग्र वृत्तांत, जीवन-दर्शन इस अवसर्पिणी के चरम तीर्थपति भगवान महावीर के समान होगा। यहां अर्हत् महापद्म के जीवन चरित्र के साथ तत्कालीन सभ्यता, संस्कृति, राजनीति, धर्म आदि का भी सांगोपांग विवेचन किया गया है। अर्हत् महापदम के चरित्र से प्रकारांतर से भगवान महावीर के ऐश्वर्य, तप, श्रमण धर्म, मुनि जीवन की आचार-संहिता, उपदेश आदि का भी समग्रता से एक ही स्थान में वर्णन मिलता है।
नक्षत्र पद में पृष्ठभाग से चंद्रमा जिनका भोग करता है उन अभिजित आदि नौ नक्षत्रों का संक्षिप्त वर्णन है। महाग्रह शुक्र की नौ वीथियां हैं। उनका ज्योतिषशास्त्रीय दृष्टि से यहां सुंदर निरूपण किया गया है। किस वीथि में विचरण का क्या फलित है—इसका आर्य भद्रबाहु कृत आर्या छंद पुरस्सर विवेचन यहां संप्राप्त है। नोकषाय कषाय के सहचर है। यहां कर्म पद में नोकषाय का स्वरूप प्रतिपादित है। त्रिवेद का स्वरूप भी वात-पित्त-कफ त्रिदोष के उदाहरण से समझाते हुए स्त्री, पुरुष एवं नपुंसक के काम विकार की उग्रता को भी उदाहरण से समझाया है। यहां नोकषाय के स्वभाव की व्याख्या में आचार्य अभयदेव ने ज्योतिष शास्त्रीय उपमा दी है। जैसे बुध ग्रह जिस ग्रह के साथ होता है, वह उसका फल देता है। ठीक वैसे ही नोकषाय भी अनंतानुबंधी आदि कषाय के साथ उदय में आते हैं और तदनुरूप फल देते हैं। नवम स्थान का पर्यवसान कुलकोटि सूत्र से किया गया है।
इस प्रकार सात सौ श्लोक प्रमाण यह नवम अध्ययन ज्ञान की विविधता का अनमोल खजाना है। टीकाकार ने आगम पिपासुओं को इस खजाने से कुछ रत्न बटोरने हेतु सहायता की है।
दशम स्थान
पूर्व स्थानों की भांति दसवां स्थान भी विषयों की विविधता लिए हुए है। द्रव्यानुयोग, गणितानुयोग, चरणकरणानुयोग आदि से सम्बद्ध है यह स्थान। प्रत्येक सूत्र में दस बोलों की वक्तव्यता होने से इस स्थान का ग्रंथाग्र भी स्वत: विशाल हो गया है। लोकस्थिति एक ऐसा जागतिक नियम (Universal law) है जो इस विश्व का नियामक है। सूत्रकार ने लोकस्थिति से संबंधित सूत्रों का विभिन्न स्थानों में उल्लेख किया है। यहां समग्रता से दस प्रकार की लोकस्थिति प्रज्ञप्त है। दसवीं लोकस्थिति है लोकांत के अबद्ध पार्श्व-स्पृष्ट पुद्गल जिनके कारण से जीव और पुद्गल लोकांत से अलोक में नहीं जा सकते।
द्वितीय सूत्र दशविध शब्द के स्वरूप का व्याख्यापक है। यहां टीकाकार ने एक महत्त्वपूर्ण अवधारणा की ओर ध्यानाकर्षित करवाया है। उनका अभिमत है कि लोकस्थिति की भांति यह भी एक लोकस्थिति है कि विशिष्ट वक्ता से निसृत शब्द पुद्गल लोकांत तक जाते हैं। वर्तमान विज्ञान ने इस दृष्टि से अत्यधिक तरक्की की है। आज मोबाइल, वाट्सएप आदि के माध्यम से हजारों मील दुरस्थ-व्यक्ति से सीधा वार्तालाप हो सकता है। इन्द्रियार्थ विषय प्रकरण में प्रत्येक इन्द्रियगत विषयों की देशत: और सर्वत: ज्ञातता की मीमांसा की गई है। छिन्न पुद्गल से स्वभावत: गतिशील रहते हैं। यहां दस कारणों से अच्छिन्न पुद्गलों के चलन की वक्तव्यता है। वृत्तिकार ने 'आहिरिज्जमाणे' आदि कारणों की संक्षेप में चर्चा की है।
क्रोध एक संवेग है। जैन मनोविज्ञान एवं कर्मशास्त्र में क्रोध के स्वरूप, लक्षण, प्रकार आदि का विशद विश्लेषण संप्राप्त है। यहां सूत्रकार द्वारा निर्दिष्ट क्रोधोत्पत्ति के दस हेतुओं की संक्षिप्त चर्चा की है। संयम-असंयम पद में संयम की व्याख्या में सूची-कुशाग्र की सुंदर परिभाषा दी है। सूई और कुशाग्र का संवरण जिससे वे शरीर के उपघातक न हो। अहंकार एक ऐसी मनोदशा है जो व्यक्ति को स्तब्ध करती है। यहां स्वयं को दस हेतुओं से सर्वोपरि समझते हुए प्राणी स्तब्ध होता है—इस संदर्भ में संक्षेप में उल्लेख किया गया है। प्रव्रज्या पद में विविध हेतुओं से ली जाने वाली प्रव्रज्या की सुंदर चर्चा की गई है। संसार से विरक्ति के कई कारण होते हैं। कुछ पुरुष स्वत: स्फूर्त विरक्ति से संन्यास स्वीकार करते हैं। किसी के सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां होती हैं, जो उसे प्रव्रज्या हेतु बाध्य करती हैं। यहां प्रव्रज्या के दस भेदों की सोदाहरण, संक्षिप्त व्याख्या की गई है।
दसविध परिणाम में गति, जाति, कषाय, लेश्या आदि का विश्लेषण किया गया है। अजीव पुद्गलों का परिणाम अजीव परिणाम है। यहां पुद्गलों के परस्पर श्लेष-संबंध की पूरी प्रक्रिया को रोचकता से प्रस्तुत किया गया है। प्रज्ञापना, विशेषावश्यक भाष्य आदि के संवादी सूत्र (गाथाओं) से बंध का सुंदर निरूपण किया गया है। स्पृशद्गति, अस्पृशद्गति जैन दर्शन की महत्त्वपूर्ण अवधारणा है। आकाश प्रदशों का स्पर्श किए बिना की जाने वाली (होनेवाली) गति अस्पृशद्गति है। एक समय में जीव इसी गति से लोकांत तक जा सकता है। वर्तमान में अवकाशयान की तीव्रगति से इसकी कुछ अंशों में तुलना की जा सकती है।
जैन परम्परा में स्वाध्याय कब, कहां, केसे किया जाए—इसकी पूरी अवगति दी गई है। अंतरीक्ष संबंधी तथा औदारिक शरीर संबंधी दस-दस प्रकार के अस्वाध्याय हैं, जिनमें मुनि को आगम स्वाध्याय करने की आज्ञा नहीं है। लोकापवाद, लोगों में अप्रीति, देवताओं द्वारा छल, कालवेला के सम्यक् बोध का अभाव आदि अनेक ऐसे हेतु हैं, जिनके कारण मुनि को अस्वाध्याय काल में स्वाध्याय का निषेध किया गया है।
सूक्ष्मपद में दस सूक्ष्म की संक्षिप्त व्याख्या की गई है, जो कि पूर्व व्याख्यात है। गणित और भंग—ये दो सूक्ष्म उन आठों से कुछ अलग हैं।
सूत्र पच्चीस से पैंतालीस में गंगा महानदी से कुंडलवर पर्वत तक जैन भूगोल के अनेक प्रसंग ऐतिहासिक विवेचन के साथ व्याख्यायित हैं। लवण समुद्र में महापाताल कलश, गोतीर्थविरहित भूमि आदि का वर्णन ज्ञानवर्धक है।
द्रव्यानुयोग पद में दस प्रकार के अनुयोग की व्याख्या की है। सूत्र का अर्थ के साथ संयोजन अनुयोजन है। अनुयोग का भावार्थ है—व्याख्या। यहां द्रव्यानुयोग, मातृकानुयोग आदि की सुंदर व्याख्या की गई है।
उत्पात पर्वत पद में असुरेन्द्र चमर के उत्पात पर्वत से देवेन्द्र शक्र के लोकपाल सोम के उत्पात पर्वत तक वर्णन किया गया है। यहां सभी उत्पात पर्वतों के स्थान, आयाम-विष्कंभ-उत्सेध आदि का विवेचन उपलब्ध है।
अवगाहना पद में एक हजार योजन की अवगाहना वाले जीवों की चर्चा है। अढाई द्वीप से नहिर्वती द्वीपों में एक हजार योजन की अवगाहना वाले गर्भज जलचर जीव भी पाए जाते हैं। डायनासोर के अवशेषां की खोज करने वाले वर्तमान विज्ञान के लिए यह कोई महा आश्चर्य से कम नहीं है।
प्रतिसेवना आदि पदों में प्रतिषेवना के प्रकार, आलोचना के दोष, आलोचनार्ह आदि की विशद मीमांसा की गई है। आलोचना के दोषों में मानव की मनोदशाओं का सूक्ष्म निरूपण हुआ है। व्यक्ति जितना पाप से बचना चाहता है, उससे अधिक उसे प्रकट करने से बचता है। यह एक मानवीय मनोवृत्ति है। किंतु प्रतिसेवित दोषों की आलोचना निष्कपट भाव से करनी चाहिए ताकि पाप मल का पूर्णत: प्रक्षालन हो सके। इसी संदर्भ में कहा गया जो आचारवान, आधारवान, व्यवहारवान आदि हो, वही औरों को आलोचना देने योग्य होता है। प्रायश्चित्त दस प्रकार का होता है। अष्टम स्थान में अनवस्थाप्य और पारांचिक के अतिरिक्त आठ प्रकार के प्रायश्चित्त का उल्लेख है। यहां दशविध प्रायश्चित्त पर विमर्श किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए ठाणं १०/७३ का टिप्पण द्रष्टव्य है।
मिथ्यात्व पद में दसविध मिथ्यात्व की सुंदर व्याख्या की गई है। सौख्य पद में दस प्रकार के सुखों की चर्चा करते हुए चार पदों में सुख का सार बताया है, वह इस प्रकार है—
मनुष्यत्व का सार है आरोग्य। धर्म का सार है सत्य। विद्या का सार है निश्चय। सुख का सार है संतोष। यहां नाना उद्धरणों से सुख की मीमांसा करते हुए सिद्ध परमात्मा के अव्याबाध सुख को सर्वोत्कृष्ट कहा है।
उद्गम आदि उपघात से चारित्र का उपघात होता है तथा उद्गम आदि की विशोधि चारित्र शुद्धि का आधार है। यहां वृत्तिकार ने उपघात और विशोधि दोनों की संक्षिप्त व्याख्या की है।
भाषा पद में सत्य आदि भाषा की सुंदर मीमांसा की गई है। सूत्रकार द्वारा निर्दिष्ट दस-दस प्रकार के सत्य वचन, असत्य वचन एवं मिश्र वचन के भेदों की परिभाषाओं के साथ प्रस्तुति दी गई है। दृष्टिवाद आगम के दस नामों का विश्लेषण करते हुए दृष्टिवाद, हेतुवाद आदि नामों की व्याख्या की गई है। दस प्रकार के शस्त्रों में सबसे सूक्ष्म व तीक्ष्ण शस्त्र है—अविरति। दोष पद में दस प्रकार के दोषों का विवेचन है। वृत्तिकार ने दसविध दोषों की विस्तृत व्याख्या करते हुए उनका सुंदर निरूपण किया है। विशेष पद में दस प्रकार के विशेष का तथा शुद्ध वागनुयोग पद में शुद्ध वचन चंकार, मंकार आदि का विशद निरूपण किया है। दान भारतीय संस्कृति का बहु प्रचलित शब्द है। सूत्रकार ने अनुकंपा, संग्रह आदि दस प्रकार के दान की प्ररूपणा की है। वृत्तिकार ने दसों ही दान के संदर्भ में अन्य ग्रंथों के उद्धरणों से पूरे प्रकरण को समृद्ध बनाया है। यहां एक तथ्य मननीय है कि क्या ये दान धर्मदान हैं? यहां दस दानों में एक धर्मदान ही उपादेय है, शेष सब सांसारिक उपकार है।
संज्ञान पद में जैन गणित के पारिभाषिक शब्दों सह सांख्यिकी का प्रतिपादन है। परिकर्म, रज्जू, राशि, कलासवर्ण आदि गणितीय विषयों का यहां विश्लेषण किया गया है। वृत्तिकार ने अनेक स्थानों में उदाहरणों के साथ व्याख्या की है। कहीं-कहीं उसका उल्लेख इसलिए नहीं किया कि मंदबुद्धि वालों के लिए वह दुर्बोधिगम्य है। इसकी विस्तृत व्याख्या ठाणं १०/१०० के टिप्पण में द्रष्टव्य है। प्रत्याख्यान के दस प्रकारों का निर्युक्तिगाथाओं के साथ यहां विशद विवेचन किया गया है। अनागत, अतिक्रांत, साकार, अनाकार आदि विभिन्न प्रत्याख्यान की द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव सापेक्ष करणीयता का इसमें निर्देश है। नियंत्रित प्रत्याख्यान के लिए टीकाकार ने कहा कि यह प्रथम संहननवालों के लिए ही होता है। आवश्यक निर्युक्ति की गाथाओं से इसे पुष्ट करते हुए वे कहते हैं कि नियंत्रित प्रत्याख्यान वज्रऋषभनाराच संहननवाले, चतुर्दशपूर्वी और जिनकल्पी करते हैं। इन तीनों के विच्छेद के साथ इस प्रत्याख्यान का भी विच्छेद हो गया है।
सामाचारी पद में दशविध सामाचारियों का विश्लेषण है। पंचाशक प्रकरण की गाथाओं के उद्धरण सह वृत्तिकार ने इन्हें परिभाषित किया है। समाचरण समाचारी है, उसका भाव सामाचार्य अथवा सामाचारी है। सामाचारी मुनि जीवन के व्यवहार मनोविज्ञान (Behaviour psychology) की प्रख्यापक है। मुनि के लिए सामुदायिक जीवन की स्वस्थता के लिए करणीय और अकरणीय का इसमें व्यवस्थित निर्देश है।
'स्वप्न' मनोविज्ञान का संप्रत्यय है। आगमों में अनेक प्रकार के स्वप्नों का कथन किया गया है। प्रस्तुत आगम में भगवान महावीर द्वारा छद्मस्थावस्था में हष्ट दस स्वप्नों का सुंदर विवेचन है। अस्थिग्राम सन्निवेष के शूलपाणी यक्षायतन में रात्रि में यक्ष द्वारा प्रचंड रूप से उपसर्ग किए जाने पर चार प्रहर रात्रि के परिताप के पश्चात् भगवान को मुहूर्त मात्र के लिए नींद आई। उस रात्रि में भगवान ने दस स्वप्न देखे। यहां वृत्तिकार ने 'अंतिम राइयंसी' शब्द का युक्तियुक्त अर्थ प्रदान करने का प्रयास किया है। क्योंकि छदास्थ काल की अंतिम रात्रि का सीधा सा अर्थ है केवलज्ञान प्राप्ति की पूर्व रात्रि। किन्तु आवश्यकनिर्युक्ति आदि ग्रंथों तथा परवर्ती व्याख्या ग्रंथों के साथ इसकी संगति नहीं होती। अत: आचार्य अभयदेवसूरी ने अंतिमरात्रि का अर्थ रात्रि का अंतिम भाग किया है। अर्थात् छद्स्थ काल में एकदा रात्रि के अंतिम भाग में भगवान ने स्वप्न देखे। वे महास्वप्न भगवान की सर्वज्ञता और भविष्य में होने वाली घटनाओं के संकेतक थे। यहां टीकाकार ने भगवान के स्वप्नदर्शन का बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया है।
रुचिपद में सराग सम्यग् दर्शन के दस भेदों की मीमांसा की गई है। यहां उत्तराध्ययन सूत्र के अठाईसवें अध्ययन की गाथाओं के साथ वृत्तिकार ने विषय का सुंदर विवेचन किया है। संज्ञापद में संज्ञा का अर्थ स्पष्ट करते हुए वृत्तिकार ने उसे आभोग-संवेगात्मक ज्ञान या स्मृति कहा है। इसे मनोविज्ञान भी कहते हैं। इनमें आठ संज्ञाएं संवेगात्मक तथा शेष दो संज्ञाएं ज्ञानात्मक हैं। आहार, भय, मैथुन आदि का यहां तात्विक एवं पारिभाषिक विवेचन किया गया है। आचार्यश्री महाप्रज्ञ ने इसकी तुलनात्मक दृष्टि से सुंदर समीक्षा की है। एक सो नोवें सूत्र में छद्मस्थ धर्मास्तिकाय आदि दस पदार्थों को संपूर्ण रूप से नहीं जानता-देखता उनका विवेचन सप्रतिपक्ष किया गया है।
सूत्र एक सौ दस से एक सौ बीस तक के सूत्र ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्त्वपूर्ण हैं। दसा पद में दस अध्ययन वाले दस आगम ग्रंथों का उल्लेख है। बंध दशा आदि अंतिम चार अप्रचलित होने से वृत्तिकार ने सिर्फ नामोल्लेख करके उन्हें छोड़ दिया है। यहां 'अस्माकं अप्रतीता' कहकर उन्होंने, बंध, द्विगृद्धि, दीर्घ और संक्षेपिक दशा का विवेचन नहीं किया है। कर्म विपाक दशा-इसे विपाक श्रुत (शुभ एवं अशुभ विपाक) के रूप में भी जाना जाता है। यहां वृत्तिकार ने मृगापुत्र, गोत्रास आदि अशुभ (पाप) विपाक के प्रतिपादक दस अध्ययनों का संक्षिप्त किंतु सारगर्भित परिचय दिया है।
उपासक दशा सूत्र का वर्णन करते हुए आनंद, कामदेव आदि श्रमणोपासकों के जीवन का विशेष वर्णन किया है। अंतकृतदशा के आठ वर्ग हैं। प्रथम वर्ग के नमि इत्यादि दस अध्ययन हैं किन्तु वर्तमान में वे नाम उपलब्ध नहीं हैं। इस दृष्टि से वृत्तिकार ने समीक्षात्मक वर्णन किया है।
अनुत्तरौपपातिकदशा के उपलब्ध अध्ययनों की भी पूर्णत: साम्यता नहीं है तथापि वृत्तिकार ने जिन चरित्रों के उदात्त व्यक्तित्व का चित्रण किया है वे वस्तुत: ज्ञानवर्धक एवं रोचक हैं। इस क्रम में आचारदशा, प्रश्नव्याकरणदशा आदि हैं। आचारदशा के दसों अध्ययनों का यहां संक्षिप्त परिचय दिया हुआ है। प्रश्न व्याकरण में एकरूपता नहीं है। वर्तमान उपलब्ध आगम पांच संवर एवं पांच आश्रव वाला है जबकि स्थानांग वृत्ति में उपमा, संख्या आदि दस अध्ययनों का संकेत है। इस दृष्टि से आचार्य महाप्रज्ञ का अभिमत मननीय है।
बंधदशा श्रौत-अर्थ से व्याख्येय है—इतना कहकर वृत्तिकार ने दूसरा विषय ले लिया है। द्विगृद्धिदशा स्वरूपत: ही आज्ञात होने से वर्णन से परे है। दीर्घदशा के कुछ अध्ययन वर्तमान निरयावलिका में उपलब्ध होते हैं। इनमें चंद्र, सूर्य, शुक्र, श्रीदेवी आदि का भवान्तर सहित विवेचन प्रस्तुत टीका में संप्राप्त है। संक्षेपिक दशा भी संप्रति अनुपलब्ध है। फिर भी टीकाकार ने यहां पांच अध्ययनों की अर्थ मीमांसा की है। उन्होंने विमान-प्रविभक्ति, क्षुल्लिकाविमान-प्रविभक्ति, अंगचूलिका, वर्गचूलिका आदि का संक्षिप्त परिचय दिया है। अरुणोपपात, वरुणोपपात आदि का सुंदर व प्रेरक वर्णन किया है।
भाविभद्रत्वपद में भावी कल्याणकारी कर्म के दस स्थानों का सुंदर चित्रण किया गया है। आशंसा प्रयोग पद में दसविध आशंसा प्रयोग की मीमांसा की गईं है। इहलोक आशंसा को परिभाषित करते हुए टीकाकार ने मनुष्य लोक संबंधी आशंसा जैसे इस तप के प्रभाव से में चक्रवर्ती आदि बनूं—यह अर्थ किया है। परलोक आशंसा अर्थात् इस तपश्चर्या के प्रभाव से मैं इंद्र अथवा सामानिक देव बनूं।
धर्म पद में दस प्रकार के धर्म की संक्षिप्त परिभाषा दी गई है। स्थविर पद में विभिन्न प्रकार के स्थविर की मीमांसा की है। पुत्र पद में दस प्रकार के पुत्रों का वर्णन करते हुए उदाहरण सहित सुंदर व्याख्या की है। उन्होंने आत्मज पुत्र में भरत के पुत्र आदित्ययशा, क्षेत्र में कुंतीपुत्र युधिष्ठिर (पांडव) आदि का उल्लेख किया है। इस दृष्टि से ठाणं में तुलनात्मक दृष्टि से विशद विवेचन किया गया है। सुषम-सुषमाकाल में दस प्रकार के कल्पवृक्ष होते हैं। यहां दशविध कल्पवृक्षो की सुंदर व्याख्या की गई है। कल्प-पद में दस कल्पेन्द्रों के पारियानिक विमानों का भी उल्लेख है। देशान्तरगमन में काम में लिए जाने वाले ये परियानिक—गमन प्रयोजनीय यान है। ये शाश्वत नहीं होते। यहां विशेष यह है कि आभियोगिक देव ही विमान रूप में काम आते हैं।
दशदशमिका भिक्षु प्रतिमा दस दशक से पूर्ण होती है। इसमें कुल पांच सौ पचास भिक्षा दत्तियां होती हैं।
शतायुष्क दशा पद में शतायु मनुष्य की दस दशाओं का विवेचन किया गया है। यहां प्रत्येक दशा की समयावधि आयुष्य के आधार पर करने का निर्देश दिया है। उनका अभिमत है कि कोटी पूर्व का आयुष्य होने पर दशाएं तो दस ही होंगी। उनका कालमान कोटीपूर्व के अनुपात से होगा। यहां टीकाकार ने तंदुल प्रकीर्णक की गाथाओं को उद्धृत किया है। इन दशाओं में औदारिक शरीर में होनेवाले परिवर्तनों के साथ व्यवहार परिवर्तन का भी संकेत मिलता है।
तेजोलब्धि प्रस्फोटन के दस कारणों की यहां विस्तृत मीमांसा की गई है। इसी के साथ भगवती सूत्र के पंद्रहवें शतक में विवेचित गोशालक के पूरे प्रकरण की आचार्य अभयदेवसूरी ने विस्तार से व्याख्या की है। वणिक् के उदाहरण के साथ गोशालक की आत्मप्रशंसा व उसका स्वयं की प्रक्षिप्त तेजोलब्धि से अंत-अत्यंत रोचकता से विश्लेषित है।
आश्चर्य पद में अद्भुत घटनाओं का वर्णन है। आश्चर्य (अच्छेरा) जैन पारिभाषिक शब्द है। ये आश्चर्य सामान्यतया नहीं होते, अनंतकाल के पश्चात् होने वाली घटनाएं आश्चर्य कही जाती हैं। इस अवसर्पिणी काल में दस आश्चर्यकारी घटनाएं हैं, जिनका उल्लेख सूत्रकार ने यहां किया है। टीकाकार ने सूत्रकार निर्दिष्ट इन आश्चर्यों का समग्र व्यतिकर बड़े ही रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है।
नक्षत्र पद में सूर्य, चंद्र और नक्षत्रों के मंगल (मार्ग) की चर्चा की गई है। यहां ज्ञानवृद्धि करनेवाले दस नक्षत्रों का उल्लेख करते हुए कहा गया है यदि इन नक्षत्रों से चंद्रमा हो और अध्ययन प्रारंभ किया जाए तो वह ज्ञान समृद्धि को प्राप्त होता है। अविघ्नत: ज्ञान का पठन, श्रवण, व्याख्यान, अवधारण होता है। तथाविध कार्यो में काल-विशेष भी कारण होता है। क्षयोपशम आदि भी काल सापेक्ष होते हैं।
पाप कर्म पद के अनुसार जीव ने दस स्थानों से पाप कर्मों का चय, उपचय, बंध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे। पुदगल अधिकार से स्थानांग सूत्र परिपूर्णता को प्राप्त करता है। प्राय: सभी अध्ययनों का अंतिम सूत्र पुद्गल अनंत प्रज्ञप्त है। अनंत शब्द को टीकाकार ने मंगल रूप में स्वीकार किया है।
यह दशम स्थान जैन तत्त्व विद्या, विज्ञान, इतिहास, खगोल, भूगोल, मनोविज्ञान, आगम आदि अनेक विषयों से परिपुष्ट है। इस स्थान का स्वाध्याय ज्ञान के नवीन रहस्यों को उजागर कर ज्ञानावरणीय कर्म के विशद क्षयोपशम का हेतु बनता है।
इस स्थान की परिसंपन्नता के साथ आचार्य अभयदेवसूरी ने अत्यंत विनम्रभाव से पूज्यपूज्या प्रस्तुत की है। इसके प्रणयन में जिनका आशीर्वाद एवं सहयोग प्राप्त हुआ है उनके प्रति विनम्र कृतज्ञभाव अभिव्यक्त किया है। चौदह हजार दो सौ पचास श्लोक प्रमाण यह विशाल वृत्ति वृत्तिसाहित्य की गौरवगाथा है। यह आचार्य अभयदेवसूरी के प्रकांड पांडित्य, गंभीर आगम ज्ञान एवं दार्शनिक-तात्विक ज्ञान का संगम है। स्थानांग की यह अनूदित वृत्ति ज्ञान-रसिकों को ज्ञान का रसास्वादन कराए यही अभीप्सा है।
इस टीका के अनुवाद में क्वचिद् किंचित् भी न्यून-अधिक, आगे-पीछे अन्यथा लिखा गया हो तो तस्स मिच्छामि दुक्कडं।
श्रुतयात्रा : अनुभव एवं अहोभाव
बीसवीं सदी के ज्योतिर्धर आचार्य, वाचनाप्रमुख आचार्यश्री तुलसी की जन्म सदी वर्ष में दीपमालिका के अवसर पर महामहिम गुरुदेव श्री महाश्रमणजी के उपपात में स्थानांग सूत्र की बृहत्तर टीका के अनुवाद का गुरुत्तर दायित्व हमें मिला। एक दीर्घ कालखंड के पश्चात आगमकार्य में अनुस्यूत होने का आशीर्वाद मिला। वृत्ति की गूढ़ता, दुरूहता एवं विशालता अपने आपमें एक चुनौति थी। गुरुसन्निधि अगम को भी सुगम बना देती है। पर हमारा यह कार्य तो बहिर्विहार में होना था। हमारे साथ था गुरु का अमोघ आशीर्वाद।
बीसवीं सदी के ज्योतिर्धर आचार्य, वाचनाप्रमुख आचार्यश्री तुलसी की जन्म सदी वर्ष में दीपमालिका के अवसर पर महामहिम गुरुदेव श्री महाश्रमणजी के उपपात में स्थानांग सूत्र की बृहत्तर टीका के अनुवाद का गुरुत्तर दायित्व हमें मिला। एक दीर्घ कालखंड के पश्चात आगमकार्य में अनुस्यूत होने का आशीर्वाद मिला। वृत्ति की गूढ़ता, दुरूहता एवं विशालता अपने आपमें एक चुनौति थी। गुरुसन्निधि अगम को भी सुगम बना देती है। पर हमारा यह कार्य तो बहिर्विहार में होना था। हमारे साथ था गुरु का अमोघ आशीर्वाद।
पूज्यश्री से मंगलपाठ श्रवण कर हम एक छोटी सी तीर्थयात्रा में संघ के रत्नाधिक, बुजुर्ग साधु-साध्वियों की शुभाशंसा, मंगलकामना लेती हुई तीर्थभूमि समान लाडनूं जैन विश्व भारती परिसर के अतिनिकट पहुंच गईं। समणी चैतन्यप्रज्ञाजी ने अत्यावश्यक सामग्री उपलब्ध करवाई। अनुवाद कार्य की संपन्नता तक हमें इस दृष्टि से कौन सी पुस्तकें अति उपयोगी हो सकेगी, इसकी कोई जानकारी नहीं थी। यद्यपि आचार्य अभयदेवसूरी कृत इस टीका का गुजराती अनुवाद तथा अन्य विद्वान लेखकों द्वारा कुछ व्याख्या आदि कार्य पूर्व निष्पन्न है। तथापि उसे देखने व उपयोग करने का हमें अवसर ही नहीं मिला। मुनि जंबूविजयजी द्वारा संशोधित एवं संपादित 'श्रीस्थानांगसूत्र' के तीन खंड तथा जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित 'ठाणं सूत्र' इस अनुवाद का मुख्य आधार बना।
ग्रंथ के प्रारंभिक अंश के अनुवाद कार्य पर सम्मति की मुहर लगाई प्रो. दामोदरजी शास्त्री (विभागाध्यक्ष, जैन विश्व भारती संस्थान) ने। उन्होंने अनुवाद की भाषा व शैली की प्रशंसा करते हुए कार्य करने की प्रेरणा दी। उत्साह के साथ कार्य की दिशा में कदम गतिमान हुए। समाधिकेन्द्र, बीदासर के सेवायज्ञ के साथ-साथ यह ज्ञान यज्ञ चलता रहा। सेवा कार्य प्रधान था। तथापि अवशिष्ट समय अनुवाद को समर्पित था। आकस्मिक रूप से साध्वी योगक्षेमप्रभाजी को तीव्र सिरदर्द हुआ। यह एक बड़ा अवरोध बन गया। एक बार के लिए कार्य की गति पूर्ण अवरुद्ध हो गई। पर गुरुकृपा तथा रत्नाधिक साध्वियों के आशीर्वाद व सबकी मंगल भावनाओं से वे शीघ्र स्वस्थ हो दुगुनी गति से अनुवाद कार्य में संलग्न हो गईं। एक खंड का कार्य अल्प समय में ही पूर्ण हो गया। सन् २०१६ का चातुर्मास उधना-सूरत घोषित हुआ तो सन् २०१७ का वर्षावास मुंबई के लिए। यात्रा, कार्यों की व्यस्तता, जन-संपर्क आदि के साथ-साथ भी श्रुतयात्रा कभी कम, कभी अधिक चलती रही। खानदेश यात्रा के प्रारंभ में दूसरे खंड का कार्य चातुर्मास (२०१७) से पूर्व पूर्ण कर लिया।
धुलिया से जलगांव तक का समय इस कार्य के लिए वरदान सिद्ध हुआ। साध्वी योगक्षेमप्रभाजी का अधिकतम समय इस कार्य को समर्पित हो गया। पूज्यप्रवर की दूरदर्शिता का यह प्रभाव था कि संघ प्रभावना के कार्य भी संतुलित रूप से होते रहे व आगम व्याख्या साहित्य का अवगाहन भी। आखिर २० अक्टूबर २०१९ को ठाणं टीका के अनुवाद कार्य को पूर्णता मिली। पूज्य गुरुदेव तुलसी की जन्म शताब्दी के समापन पर प्रारंभ यह कार्य अनेक उतार-चढ़ावों को पार करते हुए प्रज्ञापुरुष आचार्य महाप्रज्ञजी की जन्म सदी पर अपने मुकाम पर पहुंच गया।
कृतज्ञता स्वर
अनंत अनंत कृतज्ञ हैं हम महान् श्रुतधर आचार्यश्री तुलसी एवं उनके सक्षम पट्टधर, आगम रहस्यों के पारगामी आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के, जिनके उपपात में हमें आगमों के पारायण का दुर्लभ अवसर मिला। दीक्षा के पूर्व एवं पश्चात् शिक्षा का मंगल आशीर्वाद मिला। आपकी युगल जोड़ी के वाचनाप्रमुखत्व, संपादन एवं विवेचन से सुसज्जित एवं सुसंपादित इस आगम वारिधि में अवगाहन करने का सौभाग्य मिला। अनुवाद के इस उपक्रम की सफलता का आधार वे आगम ग्रंथ एवं व्याख्या साहित्य ही है, जिसने हमारी राहों में नया आलोक भरा है। उनके प्रति हृदय की अनंत गहराइयों से हम श्रद्धाप्रणत हैं।
अध्यात्म जगत के दिव्य दिवाकर, करुणा के महासागर, अहिंसा यात्रा के पुरोधा आचार्यश्री महाश्रमणजी ऊर्जा के अक्षय स्रोत हैं। आपका अमित वात्सल्य एबं आशीर्वाद हमें अहर्निश प्राप्त है। आपके कृपा प्रसाद की ही यह फलश्रुति है कि यह कार्य हर बाधा को पार कर पूर्णता तक पहुंचा है। पूज्यप्रवर के चरणारविन्द में कृतज्ञता का आर्घ्य अर्पित करना ही पर्याप्त नहीं। आपके इंगित की आराधना के साथ अनवरत आगम स्वाध्याय से स्वयं को भावित करती रहे, यही काम्य है। अनुवाद में यत्किंचित् वैशिष्ट्य हो पाया है, वह पूज्य गुरुदेव की कृपा का प्रसाद है। जहां-जहां जो न्यूनताएं रह गई हैं, वह हमारे ज्ञान एवं अनुभवों की अल्पता के कारण है। धन्य हैं वे जिन्हें सतत 'अजिणाजिणसंकासा' गुरुवर की सन्निधि प्राप्त है।
अनमोल विशेषणों से अभिमंडित, साहित्य की अजस्र स्रोतस्विनी, ममतामयी, असाधारण साध्वीप्रमुखाश्रीजी कनकप्रभाजी अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोग की साधिका हैं। आपश्री की वात्सल्यपूरित दृष्टि हमारे लिए प्रेरणा है, पथ का संबल है। इस कार्य के लिए भी आपकी प्रेरणा व संबल हमें सदैव उपलब्ध रहे। समय-समय पर साक्षात् सन्निधि मिलती रहे, जिससे हम ज्ञान-दर्शन-चरण की आराधना सह ज्ञान के नए क्षेत्र में गतिमान होते रहें। आपकी कृपाहष्टि के लिए विनम्र कृतज्ञता सह शतश: श्रद्धाप्रणति।
वंदनीय मुख्य मुनिप्रवर, आदरास्पद मुख्य नियोजिकाजी एवं आदरणीय साध्वीवर्याजी धर्मसंघ के उन्नयन में निरन्तर सहयोगी हैं। आपकी अप्रत्यक्ष, अयाचित मंगलभावनाएं हमें सहज उपलब्ध हैं। बहुश्रुत त्रिवेणी के प्रति हार्दिक विनम्र कृतज्ञता।
इस कार्य का युगपत् दायित्व हम दोनों (साध्वी योगक्षेमप्रभा और में) पर था। यह कार्य करने के लिए में और साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभाजी अभेद भाव से जुड़े हुए थे तथापि मुझे यह कहने में तनिक भी संकोच नहीं है कि गूढ पदों के अर्थ, भाषायी दुरूहता और दार्शनिक विवेचन को समझने-समझाने में उनका क्षयोपशम विशेष है। उनका संयोग न होने पर इस विशाल ग्रंथ का यह रूप बन पाता या नहीं, कहना कठिन है। इस अनुवाद कार्य में उनकी प्रतिभा और पुरुषार्थ का विशेष नियोजन हुआ है। उपयुक्त सामग्री के अभाव में भी भूमिका लेखन में उन्होंने विशेष कोशल प्रदर्शित किया है। वे श्रुतवारिधि से नित नए मोतियों को बटोरकर गणवेदी पर अर्पित करती रहें, यही मंगलकामना है। पुरुषार्थ का विशेष नियोजन हुआ है। उपयुक्त सामग्री के अभाव में भी भूमिका लेखन में उन्होंने विशेष कोशल प्रदर्शित किया है। वे श्रुतवारिधि से नित नए मोतियों को बटोरकर गणवेदी पर अर्पित करती रहें, यही मंगलकामना है।
इस वृत्ति के अनुवाद में सूत्रपाठ के लिए हमने जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित 'ठाणं' को आधार रखा है। टीका के पाठ के लिए मुनि जंबूविजयजी द्वारा संपादित स्थानांग सूत्र के तीन विभागों का ही उपयोग किया है। इतनी सुव्यवस्थित टीका प्रदान करना मुनि जंबूविजयजी का जैन शासन के प्रति विशेष उपकार है। उनके इस उपकार के प्रति आदर भाव प्रकट करती हैं। स्थानांगवृत्ति के परिशिष्ट में वृत्ति में उद्धृत गाथाओं का अर्थ/भावार्थ प्राय: संस्कृत में दिया हुआ है, जो अनुवाद में सहायक बना है।
आचार्य अभयदेवसूरी ने इस आगम के मूल पाठों के हार्द को समझाने के लिए अन्य अनेक ग्रंथों के संवादी प्रमाण प्रस्तुत किए हैं। उद्धृत गाथाओं में जिनभद्रगणि क्षमाश्रमणकृत विशेषावश्यक भाष्य तथा अन्य ग्रंथों का प्रचुर प्रयोग किया गया है। इस दृष्टि से जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित पाठ को ही अपनाया है। अनुवाद में भी उसका उपयोग किया है। इसके साथ बृहत्कल्पभाष्य, निशीथनिर्युक्ति, आवश्यकनिर्युक्ति आदि के अनेक उद्धरण हैं। प्राय: सर्वत्र जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित संस्करण को ही प्रधानता दी गई है। अत: हम सभी आदरास्पद निर्युक्तिकारों , वृत्तिकारो, चूर्णिकारों एवं अनुवादक मुनि-साध्वियों आदि के प्रति आत्मना प्रणत हैं, जिनकी विशिष्ट प्रतिभा से आगम व्याख्या साहित्य अतीव समृद्ध हुआ है।
समणी कुसुमप्रज्ञाजी के प्रति यही मंगलकामना कि वे ज्ञान के क्षितिज उद्घाटित करती रहें, जिन्होंने जैन विश्व भारती द्वारा प्रकाशित कुछ आगमेतर साहित्य उपलब्ध करवाया। समणी चैतन्यप्रज्ञाजी ने इस गुरुतर कार्य को संपादित करने हेतु अपेक्षित मूल ग्रंथ आदि की व्यवस्था की, उनके प्रति आध्यात्मिक उत्कर्ष की मंगलकामना।
गाथानुक्रम, विशेष शब्दानुक्रम आदि की संयोजना में साध्वी मुदितप्रभाजी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, उनके सहयोग के प्रति यही मंगलकामना है कि वे श्रुताराधना में जीवन के अनमोल पलों का नियोजन करें।
साध्वी मधुरप्रभाजी ने भी यदा-कदा जो सहयोग किया, उनके प्रति शुभाशंसा। साध्वी लावण्यप्रभाजी एवं साध्वी कुंदनयशाजी आदि चारों साध्वियों का ग्रुप के कार्यों में जो यथेष्ट सहयोग मिला, उसके प्रति आभार।
इस गुरुत्तर कार्य में सतत जिनका सक्रिय योगदान रहा, वे हैं जैन विश्व भारती के मुख्य कंपोजीटर प्रमोद कुमार कुर्मी। प्राय: सारा कार्य उन्होंने दूर से ही किया है। इस कार्य को पूर्ण करने में उन्होंने जिस तत्परता का परिचय दिया है, इसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं। पूज्य आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रति उनकी आस्था दृढ़तर होती रहे—यही मंगलकामना।
अनूदित सामग्री को प्रमोदजी तक पहुंचाने में तेरापंथ समाज के अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष सहकार मिला। उनमें धूलिया के दिनेशजी सूर्या व जलगांव के उमेशजी सेठिया ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई। तीनों खंड की समग्र सामग्री को सुव्यवस्थित रूप से लाने-पहुंचाने में उमेशजी सेठिया का निष्ठापूर्ण योगदान रहा। इसी के साथ बीदासर से रवीन्द्र सेखानी, मुंबई से जिनेन्द्र बैद, जालना से आदित्य संचेती, राजेन्द्र खटेड़ लाडनूं, पंकज छाजेड़ भुसावल आदि का भी सहयोग रहा। वे संघ सेवा के उपक्रमों से आध्यात्मिक विकास करते रहें, यही सबके प्रति शुभकामना।
स्थानांग टीका को अनुवाद सह अनेक परिशिष्ट से समृद्ध करने का प्रयास किया है। आचार्यश्री अभयदेवसूरी का जीवन-परिचय जितना उपलब्ध था, उसे रेखांकित करने का भी प्रयास किया है। यात्रा में अपेक्षित पुस्तकों का अभाव, अन्य सहायक सामग्री का संचयन नहीं कर पाना—ये कुछ ऐसी कठिनाइयां थीं, जो कार्य की अतिशीघ्र संपन्नता में अवरोध थीं। तथापि गुरु का आशीर्वाद ही सबसे बड़ा दिशासूचक था जो हर समय मार्ग प्रशस्त करता रहा। यही आशीर्वाद यावज्जीवन उपलब्ध रहे, स्वयं के प्रति यही मंगलभावना।
२४ फरवरी २०२० साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा
बीड़ (महाराष्ट्र)
♦
| अंत | अंतकृतदशा |
| अनुत्तरो | अनुत्तरोपपातिक |
| अनु | अनुयोगद्वार |
| अमर | अमरकोश |
| आ | आयारो |
| आटी | आचारांग टीका |
| आनि | आचारांग निर्युक्ति |
| आवनि | आवश्यक निर्युक्ति |
| आव | आवश्यक सूत्र |
| आवहावृ | आवश्यक हारिभद्रीय वृत्ति |
| आवसं | आवश्यक संग्रहणिका |
| ईशा | ईशावास्योपनिषद |
| उत्त | उत्तराध्ययन |
| उनि | उत्तराध्ययन निर्युक्ति |
| उपपद | उपदेशपद |
| उपमा | उपदेशमाला |
| उपा | उपासकदशा सूत्र |
| ओनि (ओघनि) | ओघनिर्युक्ति |
| कर्मप्र | कर्मप्रकृति संग्रहणी |
| कल्प | कल्पसूत्र |
| काव्या | काव्यालंकार |
| चंद्र | चंद्रप्रज्ञप्ति |
| जंबू | जंबूद्वीपप्रज्ञप्ति |
| जीव | जीवसमास |
| जीवा | जीवाजीवाभिगम |
| ठाणं | ठाणांग |
| णाया | णायाधम्मकहाओ |
| तंदुल | तंदुलप्रकीर्णक |
| तका | तत्त्वार्थकारिका |
| तसं | तत्त्वसंग्रहपंजिकासटीक |
| तसू | तत्त्वार्थसूत्र |
| दनि | दशवैकालिक निर्युक्ति |
| दशा | दशाश्रुतस्कंध |
| दस | दसवेआलियं |
| द्वीप | द्वीपसागरप्रज्ञप्ति |
| धर्म | धर्मबिंदु |
| ध्यानश | ध्यानशतक |
| नारद | नारद पुराण |
| निभा | निशीथभाष्य |
| निशीथ | निशीथ सूत्र |
| पण्ण | पण्णवणा |
| पंच | पंचवस्तु |
| पंच | पंचसंग्रह |
| पंचा | पंचाशक |
| पाधा | पाणिनीय धातु पाठ |
| पासिको | पाणिनीय सिद्धांत कौमुदी |
| पिण्डनि | पिण्डनिर्युक्ति |
| प्रथमक | प्रथम कर्मग्रंथ |
| प्रमाणस | प्रमाणसमुच्चय |
| प्रवसा | प्रवचनसारोद्धार |
| प्रश | प्रशमरतिप्रकरण |
| बंधश | बंधशतक |
| बभा | बृहत्कल्पभाष्य |
| बृहत्क्षे | बृहतक्षेत्र समास |
| बृहत् सं | बृहत् संग्रहणी |
| बृ.स्तोत्र | बृहत् स्वयंभूस्तोत्र |
| भग | भगवई |
| भद्रसं | भद्रबाहु संहिता |
| मनु | मनुस्मृति |
| मरणप्र | मरणप्रकीर्णक |
| मीमावा | मीमांसाश्लोकवार्तिक |
| मूल | मूलाचार |
| लोक | लोकश्री टीका |
| वव | ववहारो |
| वाराही | वाराही बृहतसंहिता |
| विपाक | विपाकसूत्र |
| विमान | विमानप्रविभक्ति |
| विभा | विशेषावश्यकभाष्य |
| विशेष | विशेषणवती |
| व्यवभा | व्यवहारभाष्य |
| शुक्ल | शुक्लयजुर्वेद |
| श्रावक | श्रावकप्रकाश |
| षो | षोडशक प्रकरण |
| संबोध | संबोध प्रकरण |
| सम | समवाओ |
| सम्मति | सम्मति तर्क प्रकरण |
| सूय | सूयगडो |
| सूनि | सूत्रकृतांगनिर्युक्ति |
| सूर्यप्र | सूर्यप्रज्ञप्ति |
| हारिअ. | हारिभद्रीय अष्टक |
♦
अथ प्रथममध्ययनम् : एकस्थानम् (प्रथम अध्ययन : एकस्थान)
अथ द्वितीयमध्ययनं द्विस्थानम् (द्वितीय अध्ययन : दूसरा स्थान)
अथ प्रथममध्ययनम् : एकस्थानम् (प्रथम अध्ययन : एकस्थान)
।। अर्हम्।।
नवाङ्गीटीकाकारश्रीमदभयदेवसूरिविरचितविवरणसमेतं
पञ्चमगणधरदेवश्री सुधर्मस्वामिसन्दृब्धं
नवांगी टीकाकार श्रीमद् अभयदेवसूरि रचित टीकायुक्त
पंचम गणधर श्री सुधर्मास्वामी द्वारा प्रणीत
श्री स्थानाङ्गसूत्रम्।
श्री स्थानांगसूत्र
प्रथममध्ययनम् : एकस्थानम्
प्रथम अध्ययन : एकस्थान
ॐ नमो वीतरागाय
वीतराग को नमस्कार
श्रीवीरं जिननाथं नत्वा स्थानाङ्गकतिपयपदानाम्।
प्रायोऽन्यशास्त्रदृष्टं करोम्यहं विवरणं किञ्चित्।।
जिननाथ श्री वीर—भगवान महावीर को नमस्कार कर में स्थानांगसूत्र के कुछ पदों की व्याख्या कर रहा हूं। यह प्राय: अन्य शास्त्रों में देखा गया है।
इह हि श्रमणस्य भगवत: श्रीमन्महावीरवर्द्धमान-स्वामिन इक्ष्वाकुकुलनन्दनस्य प्रसिद्धसिद्धार्थराजसूनो-र्महाराजस्येव परमपुरुषकाराक्रान्तविक्रान्तरागादिशत्रो-राज्ञाकरणदक्षक्षमापतिशतसततसेवितपादपद्मस्य सकल-पदार्थसार्थसाक्षात्करणदक्षकेवलज्ञानदर्शनरूपप्रधानप्रणि-ध्यवबुद्धसर्वविषयग्रामस्वभावस्य सकलत्रिभुवनातिशायि-परमसाम्राज्यस्य निखिलनीतिप्रवर्तकस्य परमगम्भीरान्-महार्थादुपदेशाद् निपुणबुद्भयादिगुणगणमाणिक्यरोहण-धरणीकल्पेन भाण्डागारनियुक्तेनेव गणधरेण पूर्वकाले चतुर्वर्णश्रीश्रमणसङ्घभट्टारकस्य तत्सन्तानस्येवोपकाराय निरूपितस्य विविधार्थरत्नसारस्य देवताधिष्ठितस्य विद्या-क्रियाबलवताऽपि पूर्वपुरुषेण केनापि कुतोऽपि कारणादनुन्मुद्रितस्याऽत एव च केषाञ्चिदनर्थभीरूणां मनोरथगोचरातिक्रान्तस्य महानिधानस्येव स्थानाङ्गस्य तथाविधविद्याबलविकलैरपि केवलधाष्टर्यप्रधानै: स्वपरोपकारायाऽर्थविनियोजनाभिलाषिभिरत एव चावि-गणितस्वयाग्यतैर्निपुणपूर्वपुरूषप्रयोगानुपश्रुत्य किञ्चित् स्वमत्योत्प्रेक्ष्य तथाविधवर्तमानजनानापृच्छ्य च तदुपायान् द्यूमादिमहाव्यसनोपहतेरिवास्माभिरुन्मुद्रणमिवानुयोग: प्रारभ्यते इति शास्त्रप्रस्तावना।
श्रमण भगवान श्री महावीर वद्धमानस्वामी इक्ष्वाकु-कुल के नंदन एवं प्रसिद्ध राजा सिद्धार्थ के पुत्र थे। वे स्वयं महाराजा के समान थे। अपने परम पुरुषार्थ से जिन्होंने शक्तिशाली राग आदि शत्रुओं को पराभूत कर दिया था। जिनके पादपद्म अनुशासन दक्ष सैकड़ों राजाओं के द्वारा निरंतर सेवित थे। समस्त पदार्थों का अर्थ सहित साक्षात् करने में समर्थ केवलज्ञान और केवलदर्शन रूप सर्वोत्कृष्ट निधि से जिन्होंने संपूर्ण पदार्थ-समूह के स्वभाव को जान लिया था। वे भगवान महावीर समस्त तीनों लोकों के अतिशायी लोकोत्तर साम्राज्य की संपूर्ण नीतियों के प्रवर्तक थे। उनके परम अर्थगांभीर्ययुक्त उपदेश के आधार पर विचक्षण बुद्धि आदि गुण समूह रूपी माणिक्य को उत्पन्न करने में पृथ्वी सदृश, ज्ञान भंडार के अधिकारी, गणधर (आर्य सुधर्मा) ने पूर्व काल में, पूजनीय चतुर्विध श्रमण संघ एवं उसकी परंपरा के उपकार के लिए, नानाविध अर्थ-रत्नों से परिपूर्ण, देवाधिष्ठित (देवताओं द्वारा अधिष्ठित) 'स्थानांग' सूत्र का प्ररूपण किया।
विद्या और आचार से संपन्न होते हुए भी किसी पूर्ववर्ती महापुरुष के द्वारा किसी भी कारण से अमीमांसित (अव्याख्यात) और कुछ अनर्थभीरुओं द्वारा अनभिलषित महानिधि रूप इस स्थानांग सूत्र की व्याख्या का प्रयास कर रहा हुं। यद्यपि में पूर्ववर्ती महानुभावों जैसे विद्याबल से विकल हूं, तथापि स्व और पर के उपकार के लिए अर्थ विनियोजन (अर्थ प्रयोग) का अभिलाषी हुं। मेरा यह प्रयोग मेरी योग्यता की अनभिज्ञता में केवल धृष्टता (दुस्साहस या संकल्प) के कारण है। निपुण पूर्व मनीषियों की कार्य (रचना) विधि को सुनकर, कुछ अपनी बुद्धि से संप्रेक्षा कर तथा समकालीन योग्यता संपन्न विद्वज्जनों से पूछकर में यह अनुयोग प्रारंभ कर रहा हूं। यह कार्य मेरे लिए उतना ही अनिवार्य है, जितना द्यूत आदि महाव्यसनों से आबद्ध व्यक्ति के लिए द्यूत आदि। यह शास्त्र की प्रस्तावना है।
तस्य चानुयोगस्य फलादिद्वारनिरूपणत: प्रवृत्ति:, यत उक्तम्—
फल आदि द्वारों का निरूपण करने से उस अनुयोग में प्रवृत्ति होती हैं। इसीलिए कहा है—
तस्स फल-जोग-मंगल-समुदायत्था तधेव दाराइं।
तब्भेय-निरुत्त-क्कमपयोयणाइं च वच्चाइं।।
(विभा २)
इस आवश्यक अनुयोग में मोक्षप्राप्ति रूप फल, संबंध—योग, मंगल, समुदायार्थ, उपक्रम आदि द्वार, उनके भेद, निर्युक्ति (शब्द-व्युत्पत्ति रूप), क्रम और प्रयोजन—ये द्वार वक्तव्य हैं।
तत्र प्रेक्षावतां प्रवृत्तये फलमस्यावश्यं वाच्यम्, अन्यथा हि निष्प्रयोजनत्वमस्याऽऽशङ्कमाना: श्रोतार: कण्टकशाखामर्द्दन इव न प्रवर्तेरन्निति। तच्चानन्तरपरम्परभेदाद् द्विधा। तत्रानन्तरमर्थावगम:, तत्पूर्वकानुष्ठानतश्चापवर्गप्तिर्या सा परम्परं प्रयोजन-मिति।
इसमें विद्वज्जनों की प्रवृत्ति के लिए इसका फल अवश्य वाच्य-कथनीय है। अन्यथा इसकी प्रयोजनहीनता की आशंका करते हुए श्रोता (पाठक) वैसे ही प्रवृत्ति नहीं करते, जैसे कंटकाकीर्ण शाखा का मर्दन। वह फल दो प्रकार का है—अनन्तर और परम्पर। अर्थ का अधिगम उसका अनन्तर (साक्षात्) फल है और ज्ञानपूर्वक अनुष्ठान से मोक्ष की प्राप्ति परंपर।
तथा योग: सम्बन्ध:, स च यद्युपायोपेयभावलक्षणो यदुतानुयोग उपायोऽर्थावगमादि चोपेयमिति तदा स प्रयोजनाभिधानादेवाभिहित इत्यवसरलक्षण: सम्बन्धोऽस्य वाच्य:, कोऽस्य दाने सम्बन्धोऽवसर इति भाव:, योग्यो वा दाने अस्य क इति।
योग का अर्थ संबंध है। वह उपाय-उपेयभाव लक्षण है अथवा अनुयोग उपाय है और अर्थ का अवबोध उपेय है। उसका कथन प्रयोजन के साथ ही हो गया है। इसका 'अवसर' रूप संबंध यहां वाच्य है। इसके दान में कौन संबंध या अवसर है अथवा इसे ग्रहण करने में कौन योग्य है?
तत्र भव्यस्य मोक्षमार्गाभिलाषिण: स्थितगुरूप-देशस्य प्राणिनोऽष्टवर्षप्रमाणप्रत्रज्यापर्यायस्यैव सूत्रतोऽपि स्थानाङ्गं देयमित्ययमवसर:। योग्योऽपि चायमेवेति। यथोक्तम्—
जो भव्य अर्थात् मोक्षाभिलाषी है, गुरु के उपदेश में अवस्थित है तथा जिसकी संयम पर्याय आठ वर्ष है, उसे सूत्र रूप से (स्थानांग) देय है। योग्य भी वही है। जैसा कहा है—
ति वरिसपरियागस्स उ आयारपकप्पनाममज्झयणं।
चउवरिसस्स य सम्मं सूयगडं नाम अंगं ति।।
दस-कप्प-व्ववहारा संवच्छरपणगदिक्खियस्सेव।
ठाणं समवाओ वि य अंगे ते अट्ठवासस्स।।
(पञ्च ५८२,५८३)
तीन वर्ष की संयम पर्यायवाला संयमी 'आचार प्रकल्प’ का अध्येता हो सकता है। 'सूत्रकृत' नामक अंग चतुर्वर्षीय संयमी को देय है। दशाश्रुत, बृहत्कल्प और व्यवहार सूत्र पांच वर्ष का दीक्षित पढ़ सकता है। 'स्थान' तथा 'समवाय'— इन दोनों अंगों का अध्ययन आठ वर्ष की चारित्र पर्यायवाला कर सकता है।
अन्यथा दानेऽस्याऽऽज्ञाभङ्गादयो दोषा इति।
अन्यथा देने पर आज्ञाभंग आदि दोष होते हैं।
तथा श्रेयोभूततयाऽस्य विघ्नसम्भवे तदुपहतशक्तय: शिष्या नैवात्र प्रवर्तेरन्निति तदुपशमाय मङ्गलमुप-दर्शनीयम्, उक्तं च—
स्थानांग का अध्ययन श्रेयस्कर होने से इसमें विघ्न की संभावना है। विघ्नों से शक्तियां उपहत होने पर शिष्यों की इसमें प्रवृत्ति नहीं होती है। अत: विघ्नोपशमन के लिए मंगल का निर्देश करना चाहिए। कहा भी है—
बहुविग्घाइं सेयाइं तेण कतमंगलोवयारेहिं।
घेत्तव्वो सो सुमहाणिहि व्व जध वा महाविज्जा।।
(विभा १२)
श्रेयकार्य बहुविध्न वाले होते हैं। अत: श्रेष्ठ महानिधि और महाविद्या की तरह मंगल का उपचार करके ही अनुयोग ग्रहण करना चाहिए।
मङ्गलं च शास्त्रस्याऽऽदि मध्याऽवसानेषु क्रमेण शास्त्रार्थस्याऽविघ्नेन परिसमाप्तये तस्यैव स्थैर्याय तस्यैवाऽव्यवच्छेदाय च भवतीति, तदुक्तम्—
शास्त्र की आदि, मध्य और परिसंपन्नता में मंगल किया जाता है, जिनका फल क्रमश: शास्त्र के अर्थ की निर्विघ्न संपन्नता, उसकी स्थिरता और परंपरा की अव्युच्छित्ति के लिए होता है। कहा है—
तं मंगलमाईए मज्झे पज्जंतए य सत्थस्स।
पढमं सत्थत्थाविग्धपारगमणाय णिद्दट्ठं।।
तस्सेव य थेज्जत्थं मञ्झिमयं अंतिम पि तस्सेव।
अव्वोच्छित्तिणिमित्तं सिस्सपसिस्सादिवंसस्स।।
(विभा १३,१४)
वह मंगल शास्त्र के आदि, मध्य और अंत में किया जाता है। उनमें आदि मंगल शास्त्र के अर्थ का निर्विघ्न पार पाने के लिए निर्दिष्ट है। उसी शास्त्रार्थ की स्थिरता के लिए मध्य मंगल होता है। शिष्य-प्रशिष्य वंश में शास्त्रार्थ की अव्यवच्छित्ति के लिए अंत में मंगल किया जाता है।
तत्रादिमङ्गलं सुयं मे आउसं तेणं भगवता (स्था. १।१) इत्यादिसूत्रम्, नन्यन्तर्भूतत्वात् श्रुतशब्दस्य, भगवद्बहु-मानगर्भत्वाद्ठा आयुष्मता भगवतेत्यस्य, नन्दी-भगवद्बहुमानयोश्च मङ्ग्यते अधिगम्यते वाञ्छितमनेनेति मङ्गलार्थस्य युज्यमानत्वादिति।
आदि मंगल 'सुयं मे आउसं! तेणं भगवता' यह ग्रंथ का आदि सूत्र है। 'श्रुत' शब्द नंदी के अंतर्भूत है अथवा 'आयुष्मता भगवता' का 'भगवत्' शब्द बहुमान गर्भित है, अत: नंदी और भगवत् बहुमान ये मंगल के अर्थ में प्रयुक्त हैं। जिसके द्वारा हित साधा जाता है अथवा वांछित की प्राप्ति होती है, वह मंगल है।
मध्यमङ्गलं पञ्चमाध्ययनस्यादिसूत्रं पंच महव्वया (सू. ५।१।१) त्यादि, महाव्रतानां क्षायिकादिभावतया मङ्गलत्वात्, भवति हि क्षायिकादिको भावो मङ्गलम्, यत उक्तम्—
पांचवें अध्ययन का आदि सूत्र—पंच महव्वया मध्य मंगल है। महाव्रत क्षायिक आदि भाव होने से मंगल हैं, क्योंकि क्षायिक आदि भाव मंगल होते हैं, इसलिए कहा है—
णो आगमतो भावो सुविसुद्धो खाइयादीयो।
(विभा ४९)
सुविशुद्ध क्षायिक आदि भाव नोआगमत: भाव मंगल है।
अथवा षष्ठाध्ययनादिसूत्रं छहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति गणं धारित्तए (सू. ६।१) इत्यादि, अनगारस्य परमेष्ठिपञ्चकान्तर्गतत्वेन मङ्गलत्वात्, तत्सूत्राभिधेयानां वा गणधरणस्थानानां क्षायोपशमिकादि-भावरूपतया मङ्गलत्वादिति।
अथवा छट्ठे अध्ययन का प्रथम सूत्र—'छहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति गणं धारित्तए' में प्रयुक्त 'अनगार' शब्द मंगल है, क्योंकि यह परमेष्ठी पंचक में अन्तर्भूत है। इस सूत्र के अभिधेय 'गणधारण करने के स्थान' क्षायोपशमिक भाव होने से मंगल है।
अन्तमङ्गलं तु दशमाध्ययनस्यान्तसूत्रं दसगुण-लुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता (सूत्र १०।१७८) इति, इहाऽनन्त-शब्दस्य वृद्धिशब्दवन्मङ्गलत्वादिति।
अवसान मंगल दशवें अध्ययन का अंतिम सूत्र—'दसगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता' है। यहां 'अनंत' शब्द वृद्धि शब्द की तरह मंगल है।
सर्वमेव वा शास्त्रं मङ्गलम्, निर्ज्जरार्थत्वात्, तपोवत्। मङ्गलभूतस्यापि शास्त्रस्य यो मङ्गलत्वानुवाद: स शिष्यमतिमङ्गलत्वपरिग्रहार्थम्, मङ्गलतया हि परिगृहीतं शास्त्रं मङ्गलं स्याद्, यथा साधु:, इत्यलं प्रसङ्गेनेति। इह च शास्त्रस्य मङ्गलादि निरूपितमपि तदनुयोगस्य द्रष्टव्यम्, तयो कथञ्चिभेदादिति।
तप की तरह निर्जरा का हेतु होने से संपूर्ण शास्त्र ही मंगल है। शास्त्र के मंगलभूत होने पर भी शिष्य की मति में मंगल के परिग्रहण के लिए मंगल का कथन किया गया है। क्योंकि मंगल रूप से गृहीत शास्त्र ही मंगल होता है, जैसे-साधु। यहां मंगल का प्रसंग संपन्न है। शास्त्र के मंगल आदि का निरूपण होने पर भी उसका अनुयोग कथनीय है, क्योंकि शास्त्र और उसके अनुयोग (विवेचन) में कथंचित् अभेद है।
अथेदानीं समुदायार्थश्चिन्त्यते। तत्र स्थानाङ्ग-मित्येतच्छास्त्रस्य नाम। नाम च यथार्थादिभेदात् त्रिविधम्, तद्यथा-यथार्थमयथार्थमर्थशून्यं च। तत्र यथार्थं प्रदीपादि, अयथार्थं पलाशादि, अर्थशून्यं डित्थादि।
अब यहां समुदायार्थ की विवक्षा है। प्रस्तुत शास्त्र का नाम स्थानांग है। यथार्थ आदि के भेद से नाम के तीन प्रकार हैं, यथा-यथार्थ नाम, अयथार्थ नाम और अर्थशून्य नाम। प्रदीप आदि यथार्थ नाम हैं। पलाश आदि अयथार्थ नाम हैं। डित्थ आदि अर्थशून्य नाम हैं।
तत्र यथार्थं शास्त्राभिधानमिष्यते, तत्रैव समुदायार्थ-परिसमाप्ते:। यत एवमतस्तन्निरूप्यते-तत्र च स्थानमङ्गं चेति पदद्वयं निक्षेपणीयमिति, तत्र स्थानं नाम-स्थापनादिभेदात् पञ्चदशधा, यदाह—
यहां शास्त्र का यथार्थ नाम अभीष्ट है, इसी में समुदायार्थ की परिसमाप्ति है। अत: यहां यथार्थ नाम का निरूपण कर रहे हैं। यहां स्थान और अंग—ये दो पद निक्षेपणीय हैं। 'स्थान' पद के नाम, स्थापना आदि पन्द्रह भेद हैं। जैसे कहा है—
नामं ठवणा दविए खेत्तऽद्धा उड उवरती वसही।
संजम-पग्गह-जोहे अचल-गणण-संधणा-भावे।।
(आनि १८४)
१. नाम स्थान २. स्थापना स्थान, ३. द्रव्य स्थान ४. क्षेत्र स्थान ५. अद्धा स्थान ६. ऊर्ध्व स्थान ७. उपरति स्थान ८. वसति स्थान ९. संयम स्थान १०. प्रग्रह स्थान ११. योध स्थान १२. अचल स्थान १३. गणना स्थान १४. संधान स्थान १५. भाव स्थान।
तत्र स्थानमिति नामेव नामस्थानम्, यस्य वा सचेतनस्याचेतनस्य वा स्थानमिति नाम क्रियते तद्वस्तु नाम्ना स्थानं नामस्थानमित्युच्यते। तथा स्थाप्यत इति स्थापना अक्षादि:, सा स्थानाभिप्रायेण स्थाप्यमाना स्थानमित्यभिधीयते, तत: स्थापनैव स्थानं स्थापना-स्थानम्। तथा द्रव्यं सचित्ता-ऽचित्त-मिश्रभेदं स्थानं गुण-पर्यायाश्रयत्वात्, तत: कर्मधारय इति। तथा क्षेत्रम् आकाशम्, तच्च तत् स्थानं च द्रव्याणामाश्रयत्वात् क्षेत्रस्थानम्। तथा अद्धा काल:, स च स्थानम्, यतो भवस्थिति: कायस्थितिश्च भवकाल: कायकालश्चाभि-धीयते, स्थितिश्च स्थानमेवेति। 'उड्ढ त्ति'ऊर्ध्वतया स्थानम् अवस्थानं पुरुषस्य ऊर्द्धवस्थानं कायोत्सर्ग इति, इह स्थानशब्द: क्रियावचन:, एवं निषण्ण-त्वग्वर्त्तनादिस्थानमपि द्रष्टव्यम्, ऊर्द्धवशन्दस्योपलक्षण-त्वादिति। तथा उपरति: विरति:, सैव स्थानं विविधगुणानामाश्रयत्वात्। विशेषार्थो वेह स्थानशब्द:, ततो विरते: स्थानं विशेषो विरतिस्थानम्, तच्च देशविरति: सर्वविरतिर्वेति।
'स्थान' नाम ही नाम स्थान है अथवा जिस चेतन अथवा अचेतन का 'स्थान' नाम किया जाए, वह स्थान नामक वस्तु 'नाम स्थान' कही जाती है। जो स्थापित किया जाए, वह 'स्थापना है, जैसे-पासा आदि। स्थान के अभिप्राय से स्थापित होने के कारण वह 'स्थान' कहा जाता है। अत: जो स्थापना है, वही स्थान है, वह स्थापना स्थान' है। गुण और पर्याय का आश्रय होने के कारण द्रव्य द्रव्य स्थान! है। वह सचित्त, अचित्त व मिश्र भेदवाला है। यहां कर्मधारय समास है। क्षेत्र आकाश है। वह स्थान द्रव्यो का आश्रय होने से क्षेत्र स्थान' है। अद्धा अर्थात् काल, यह वह स्थान है, जिसके आधार से भवस्थिति, कायस्थिति, भवकाल, कायकाल का कथन होता है, वह 'स्थिति' स्थान ही है। ऊर्ध्वं यानी पुरुष का ऊर्ध्व स्थान में अवस्थित होना, वह ऊर्ध्वस्थान—कायोत्सर्ग है। यहां स्थान शब्द क्रियावाचक है। इसी प्रकार बैठना, सोना (त्वग्वर्तन) आदि स्थान भी द्रष्टव्य हैं, क्योंकि यहां ऊर्ध्व शब्द उपलक्षण के रूप में प्रयुक्त है। उपरति का अर्थ विरति है। विविध गुणों का आश्रय होने के कारण यह 'स्थान' है। यहां 'स्थान' शब्द विशेष अर्थ में प्रयुक्त है, अत: विरति का स्थान-विशेष 'विरति स्थान' है। वह देशविरति अथवा सर्वविरति है।
तथा वसति: स्थानमुच्यते, स्थीयते तस्मिन्निति कृत्वेति। तथा संयमस्य स्थानं संयमस्थानम्, इह स्थानशब्दो भेदार्थ:, संयमस्य शुद्धिप्रकर्षाऽपकर्षकृतो विशेष: संयमस्थानम्। तथा प्रगृह्यते उपादीयते आदेयवचनत्वाद्य: स प्रग्रहो ग्राह्मवाक्यो नायक इत्यर्थ:, स च लौकिको लोकोत्तरश्चेति, तत्र लौकिको राज-युवराज-महत्तरा-ऽमात्य-कुमाररूप:, लोकोत्तरश्चा-ऽऽचार्योपाध्याय-प्रवर्त्ति-स्थविर-गणावच्छेदिकरूप इति, तस्य स्थानं पदं प्रग्रहस्थानमिति।
वसति स्थान को कहते हैं, क्योंकि उसमें ठहरा जाता है। अत: वसति स्थान है। संयम का स्थान संयमस्थान है। यहां स्थान शब्द भेद के अर्थ में प्रयुक्त है। संयम की शुद्धि, प्रकर्ष-अपकर्षकृत विशेषता 'संयमस्थान' है। आदेय वचन के कारण जिसका प्रग्रहण किया जाता है, वह 'प्रग्रह' ग्राह्म-वाक्य नायक है। उसके लौकिक और लोकोत्तर दो भेद हैं। राजा, युवराज, महत्तर— महाप्रतिहार, मंत्री, कुमार आदि उसके लौकिक रूप हैं। आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर, गणावच्छेदक आदि इसके लोकोत्तर रूप हैं। ये स्थान—पद प्रग्रह स्थान' हैं। योद्धाओं के आलीढ, प्रत्यालीढ़, वैशाख, मंडल, समपाद रूप शारीरिक न्यास (मुद्रा विशेष) 'योधस्थान' है।
तथा योधानां स्थानम् आलीढ-प्रत्यालीढ-वैशाख-मण्डल-समपादरूपं शरीरन्यास-विशेषात्मकं योधस्थानम्। तथा अचल त्ति अचलतालक्षणो धर्म्म: सादिसपर्यंवसितादिरूप: स्थानमचलतास्थानम्। तथा गणण त्ति गणनाविषयां स्थानमेकद्वयादि शीर्षप्रहेलिका-पर्यन्तं गणनास्थानम्। तथा सन्धानं द्रव्यतश्छिन्नस्य कञ्चुकादेरच्छिन्नस्य तु पक्ष्मोत्पद्यमानतन्त्वादेरिति, भावतस्तु छिन्नस्य प्रशस्ताऽप्रशस्तभावस्य पुन: सन्धानमच्छिन्नस्य त्वपरापरोत्पद्यमानस्य प्रशस्ता-ऽप्रशस्तभावस्य सन्धानम्, तदेव स्थानं वस्तुन: संहतत्वेनावस्थानं सन्धानस्थानम्। भावे त्ति भावानाम् औदयिकादीनां स्थानम् अवस्थितिरिति भावस्थानमिति। एवमिह स्थानशब्दोऽनेकार्थ:, इह च वसतिस्थानेन गणनास्थानेन चाऽधिकार इति दर्शयिष्यते।
अचल यानी अचलता लक्षणवाला धर्म। सादि-सपर्यंवसित रूपवाला अचलता लक्षणयुक्त धर्म 'अचल स्थान' है। गणण यानी गणना विषयक स्थान। एक, दो आदि से लेकर शीर्ष प्रहेलिका पर्यंत 'गणना स्थान' है। फटे हुए वस्त्र आदि को (जोड़ना) व अखंड पक्ष्म आदि से तंतु बनाना द्रव्य संधान है। छिन्न (विभक्त) प्रशस्त-अप्रशस्त भावों का पुन: संधान और अखंड (अविभक्त) अपरापर-एक के बाद एक उत्पन्न होने वाले प्रशस्त-अप्रशस्त भावों का संधान भावत: संधान कहलाता है। वस्तु का संघात रूप में अवस्थान 'संधान स्थान' है। भावों का औदयिक आदि में रहना 'भावस्थान' है। इस प्रकार स्थान शब्द अनेक अर्थों में प्रयुक्त है। यहां वसतिस्थान तथा गणनास्थान के द्वारा अधिकार (प्रकरण) है, उसे बताया जा रहा है।
इदानीमङ्गनिक्षेप उच्यते, तत्र गाथा—
अब अंग का निक्षेप कहा जा रहा है। यह उसकी गाथा है—
नामंगं ठवणंगं दव्वंगं चेव होइ भावंगं।
एसो खलु अंगस्सा णिक्खेवो चउव्विहो होइ।।
(उनि १४४)
अंग शब्द के चार निक्षेप होते हैं—नामांग, स्थापनांग, द्रव्यांग और भावांग।
तत्र नाम-स्थापने प्रसिद्धे, द्रव्याङ्गं पुनर्द्रव्यस्य मद्यौषधादेरङ्गं कारणमवयवो वेति द्रव्याङ्गम्, भावस्य क्षायोपशमिकादेरेवमेवाङ्गं भावाङ्गमिति, इह च भावाङ्गेनाधिकार इत्यपि दर्शयिष्यते।
नाम और स्थापना सर्वविदित है। मद्य, औषधि आदि का जो घटक कारण अथवा अवयव है, वह द्रव्यांग है। इसी तरह भाव का क्षायोपशमिक आदि अंग ही भावांग है। प्रस्तुत प्रकरण में भावांग का अधिकार है, इसे भी आगे बताएंगे।
तत्र तिष्ठन्त्यासते वसन्ति यथावदभिधेयतयैक-त्वादिविशेषिता आत्मादय: पदार्था यस्मिंस्तत् स्थानम्, अथवा स्थानशब्देनेहैकादिक: सङ्ख्याभेदोऽभिधीयते, ततश्चात्मादिपदार्थगतानामेकादिदशान्तानां स्थानानामभि-धायकत्वेन स्थानम्, आचाराभिधायकत्वादाचार-वदिति। स्थानं च तत् प्रवचनपुरुषस्य क्षायोपशमिक-भावरूपस्याङ्गमिवाङ्गं चेति स्थानाङ्गमिति समुदायार्थ:।
यथार्थ रूप में निरूपणीय एकत्व आदि से विशेषित आत्मा आदि पदार्थ जहां रहते हैं, वह स्थान है अथवा स्थान शब्द से यहां एक आदि संख्या-भेद अभिहित है। अत: एक से लेकर दस तक (परिगणित) आत्मा आदि पदार्थ रूप स्थानों का वाचक होने से यह 'स्थान' है, जैसे आचार का अभिधायक होने से आचार (आचारांग) कहा जाता है। प्रवचन पुरुष के क्षायोपशमिक भाव रूप अंग की तरह जो अंग है, वह स्थानांग है। यह इसका समुदायार्थ है।
तत्र च दशाऽध्ययनानि, तेषु प्रथममध्ययनमेकादि-त्वात् सङ्ख्याया एकसङ्ख्योपेताऽऽत्मादिपदार्थ-प्रतिपादकत्वात् 'एकस्थानम्', तस्य च महापुरस्येव चत्वार्यनुयोगद्वाराणि भवन्ति, तद्यथा-उपक्रमो निक्षेपोऽनुगमो नयश्चेति। तत्र अनुयोजनमनुयोग:, सूत्रस्यार्थेन सह सम्बन्धनम्। अथवा अनुरूपोऽनुकूलो वा यो योगो व्यापार: सूत्रस्यार्थप्रतिपादनरूप: सोऽनुयोग इति। आह च—
स्थानांग के दश अध्ययन हैं। उनमें प्रथम अध्ययन एक आदि वाला है। वह एक संख्योपेत आत्मा आदि पदार्थों का प्रतिपादन करने से 'एक स्थान' कहलाता है। उसके महानगर की तरह चार अनुयोगद्वार होते हैं, यथा-उपक्रम, निक्षेप, अनुगम और नय। अनुयोजन करना अनुयोग है। यह सूत्र का अर्थ के साथ संबंध है। अथवा सूत्र के अर्थ प्रतिपादन के अनुरूप अथवा अनुकूल जो योग-व्यापार है, वह अनुयोग है। कहा भी गया है—
अणुयोजणमणुयोगो सुतस्स णियएण जमभिधेएणं।
वावारो वा जोगो जो अणुरूवोऽणुकूलो वा।।
(विभा १३८३)
सूत्र का अपने अभिधेय अर्थ के साथ अनुयोजन-योजना करना अनुयोग है, अथवा सूत्र के अभिधेय का प्रतिपादन रूप व्यापार योग है। जब वह सूत्र के अनुरूप अथवा अनुकूल होता है तो वह अनुयोग कहलाता है।
अथवा अर्थपिक्षया अणो: लघो: पश्चाज्जाततया वा अनुशब्दवाच्यस्य सूत्रस्य योऽभिधेये योगो व्यापारस्तेन सम्बन्धो वा सोऽणुयोगोऽनुयोगो वेति। आह च—
अर्थ की अपेक्षा से सूत्र अणु-लघु होता है, अथवा अर्थ के पश्चात् भावी होने से सूत्र अनु होता है। उस सूत्र का अभिधेय में योग-प्रवृत्ति अथवा उसके साथ जो संबंध है, वह अणुयोग अथवा अनुयोग है। कहा भी है—
अधवा जमत्थतो थोवपच्छभावेहिं सुतमणुं तस्स।
अभिधेये वावारो जोगो तेणं व संबंधो।।
(विभा १३८४)
१. अर्थ की अनन्तता की अपेक्षा सूत्र अणु—स्तोक होता है।
२. अर्थ के पश्चात् भावी होने के कारण सूत्र 'अनु' होता है। उस अणु (सूत्र) का अभिधेय अर्थ में होना अणुयोग-अनुयोग है। अथवा उस सूत्र का अभिधेय के साथ संबंध अणुयोग-अनुयोग है।
तस्य द्वाराणीव द्वाराणि तत्प्रवेशमुखानि, एकस्थानकाध्ययनपुरस्यार्थाधिगमोपाया इत्यर्थ:। नगर-दृष्टान्तश्चात्र, यथा हि अकृतद्वारं नगरमनगरमेव भवति, कृतैकद्वारमपि दुरधिगमं कार्यातिपत्तये च, चतुर्मूलद्वारं तु प्रतिद्वारानुगतं सुखाधिगमं कार्यानतिपत्तये च, एवमेक-स्थानकाध्ययनपुरमप्यर्थाधिगमोपायद्वारशून्यमशक्याधिगमं भवति, एकद्वारानुगतमपि च दुरधिगमम्, सप्रभेद-चतुर्द्वारानुगतं तु सुखाधिगममित्यत: फलवान् द्वारोपन्यास इति।
द्वार की भांति उस अनुयोग के जो प्रवेश मुख हैं, वे द्वार हैं। अर्थात् वे द्वार एक स्थानक अध्ययन रूपी नगर के अर्थाधिगम के उपाय हैं। यहां नगर का हष्टांत द्रष्टव्य है। जैसे बिना द्वार का नगर अनगर ही होता है। एक द्वारवाला नगर भी कार्य की सफलता की दृष्टि से दुरधिगम होता है। जिस नगर में चार मूल द्वार हों, वहां प्रत्येक द्वार से आवागमन सुखपूर्वक होता है तथा कार्यावरोध नहीं होता, इसी प्रकार 'एक स्थानक' रूपी अध्ययन नगर के भी अर्थाधिगम उपाय द्वार से शून्य होने पर उसका अधिगम अशक्य होता है। एक द्वार होने पर भी वह दुरधिगम होता है। भेद-प्रभेद युक्त चार द्वारवाला होने से वह सुखाधिगम होता है, अत: यह द्वारोपन्यास सफल है।
तानि च द्वि-त्रि-द्वि-द्विभेदानि क्रमेण भवन्तीति तद्भेदा:।
इन चार द्वारों के क्रमश: दो, तीन, दो और दो भेद होते हैं।
निरुक्तिस्तु उपक्रमणमुपक्रम इति भावसाधन: शास्त्रस्य न्यासदेशसमीपीकरणलक्षण:, उपक्रम्यते वाऽनेन गुरुवाग्योगेनेत्युपक्रम इति करणसाधन:, उपक्रम्यतेऽस्मिन्निति वा शिष्यश्रवणभावे सतीत्युपक्रम इत्यधिकरणसाधन:, उपक्रम्यतेऽस्मादिति वा विनीत-विनेयविनयादित्युपक्रम इत्यपादानसाधन इति।
• उपक्रमण-प्रारम्भ करना 'उपक्रम' है—यह भाव-साधन निर्युक्ति है। शास्त्र को न्यास देश के समीप लाना इसका लक्षण है। वह उपक्रम तीन प्रकार से होता है—
• जिसके द्वारा अर्थात् गुरु के वचन योग के द्वारा, जो उपक्रमित किया जाता है वह उपक्रम है—यह करण साधन निर्युक्ति है।
• शिष्य की जिज्ञासा होने पर जिसका प्रारंभ किया जाए, वह उपक्रम है—यह अधिकरण साधन निर्युक्ति है।
• विनीत शिष्य की विनम्रता से जिसका प्रारंभ किया जाए, वह उपक्रम है—यह अपादान-साधन निर्युक्ति है।
एवं निक्षेपणं निक्षेप:, निक्षिप्यते वाऽनेनास्मिन्न-स्मादिति वा निक्षेपो न्यास: स्थापनेति पर्याया:। एवमनुगमनमनुगम:, अनुगम्यतेऽनेनास्मिन्नस्मादिति वाऽनुगम:, सूत्रस्य न्यासानुकूल: परिच्छेद:। एवं नयनं नय:, नीयतेऽनेनास्मिन्नस्मादिति वा नय:, अनन्तधर्मात्मकस्य वस्तुन एकांशपरिच्छेद इत्यर्थ:।
इसी प्रकार निक्षेपण-शास्त्र का नाम आदि भेदों से न्यास निक्षेप है। अथवा जिसके द्वारा, जिसके होने पर, जिससे निक्षेप किया जाए, वह निक्षेप है। न्यास, स्थापना इसके पर्याय हैं। अनुगमन ही अनुगम है। जिस वाग्योग के द्वारा, जिसके होने पर, जिससे व्याख्या की जाती है, वह अनुगम है। अर्थात् सूत्र के न्यास के अनुकूल व्याख्या करना अनुगम है। वस्तु का बोध नय है। अथवा जिसके द्वारा, जिसके होने पर, जिससे वस्तुबोध होता है, वह नय है। यह अनंत धर्मात्मक वस्तु के एकांश का बोध है।
अथैषामुपक्रमादिद्वाराणामित्थं क्रमे किं प्रयोजन-मिति?,
प्रश्न—इन उपक्रम आदि द्वारों के इस प्रकार के क्रम का क्या प्रयोजन है?
अत्रोच्यते, न ह्यनुपक्रान्तं सदसमीपीभूतं निक्षिप्यते, न चानिक्षिप्तं नामादिभिरर्थतोऽनुगम्यते, न चार्थतोऽननुगतं नयैर्विचार्यते इत्ययमेव क्रम इति, उक्तं च—
समाधान—अनुपक्रान्त-जिसका उपक्रम न किया गया हो, वह असमीपस्थ होने से उसका निक्षेप नहीं होता अनिक्षिप्त का नाम आदि अर्थो से अनुगम नहीं होता। अर्थत: अननुगत का नय से विचार नहीं होता। इस प्रकार इनका यही क्रम है, जैसे कहा है—
दारककमोयमेव तु णिक्खिप्पति जेण णासमीवत्थं।
अणुगम्मति णाणत्थं णाणुगमो णयमतविहीणो।।
(विभा ९१०)
अनुयोग के द्वारों-उपक्रम, निक्षेप, अनुगम और नय का उपन्यास क्रम यही है क्योंकि असमीपस्थ अर्थात् अनुपक्रांत का निक्षेप नहीं किया जाता। नाम आदि से अन्यस्त अर्थ की अर्थात् निक्षेप किए बिना अर्थ की व्याख्या नहीं की जा सकती। नय मत से रहित का अनुगम नहीं होता।।
तदेवं फलादीन्युक्तानि। साम्प्रतमनुयोगद्वारभेदभणन-पुरस्सरमिदमेवाध्ययनमनुचिन्त्यते। तत्रोपक्रमो द्विविध:-लौकिक: शास्त्रीयश्च, लौकिक: षोढा-नाम-स्थापना-द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावभेदात्।
इस प्रकार फल आदि का कथन हो गया। संप्रति अनुयोगद्वार के भेद कथनपूर्वक इस अध्ययन का अनुचिंतन-विमर्श कर रहे हैं। उपक्रम दो प्रकार का है—लौकिक और शास्त्रीय। लौकिक उपक्रम के छह भेद हैं—नाम, स्थापना, द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव।
तत्र नाम-स्थापने क्षुण्णे। द्रव्योपक्रमो द्वेधा-सचेतना-ऽचेतन-मिश्र-द्विपद-चतुष्पदा-ऽपदरूपस्य द्रव्यस्य परिकर्म्म विनाशश्चेति, तत्र परिकर्म्म गुणान्तरोत्पादनम्, विनाश: प्रसिद्ध एव।
यहां नाम और स्थापना का विमर्श अनपेक्षित है। द्रव्य लौकिक उपक्रम दो प्रकार का है—परिकर्म और विनाश। सचेतन, अचेतन, मिश्र, द्विपद, चतुष्पद और अपदरूप द्रव्य का परिकर्म और विनाश है। गुणान्तर की उत्पत्ति परिकर्म है। विनाश विदित ही है।
एवं क्षेत्रस्य शालिक्षेत्रादे:, कालस्य त्वपरिज्ञात-स्वरूपस्य नाडिकादिभि: परिज्ञानम्, भावस्य च गुर्वादिचित्तलक्षणस्याऽनवगतस्येङ्गितादिभिरवगम इति।
क्षेत्र की दृष्टि से शालिक्षेत्र आदि क्षेत्र लौकिक उपक्रम है। नाडिका-नालिका आदि के द्वारा काल के अपरिज्ञात स्वरूप का परिज्ञान काल लौकिक उपक्रम है। गुरु आदि के अपरिज्ञात भावों का इंगित आदि के द्वारा परिज्ञान करना भाव लौकिक उपक्रम हैं।
शास्त्रीयोऽपि षोढैव-आनुपूर्वी-नाम-प्रमाण-वक्तव्यता-ऽर्थाधिकारसमवतारभेदात्। तत्राऽऽनुपूर्वी दशधाऽन्यत्रोक्ता। तत्रोत्कीर्त्तन-गणनानुपूर्व्योरिद-मवतरति, उत्कीर्त्तनं च 'एकस्थानं द्विस्थानं त्रिस्थानम्' इत्यादि, गणनं तु परिसङ्ख्यानम् 'एकं द्वे त्रीणि’ इत्यादि, सा च गणनानुपूर्वी त्रिप्रकारा-पूर्वानुपूर्वी पश्चानु-पूर्व्यनानुपूर्वी चेति, पूर्वानुपूर्व्येदं प्रथमं सद् व्याख्यायते, पश्चानुपूर्व्या दशमम्, अनानुपूर्व्या त्वनियतमिति। तथा नाम दशधा—एकादि दशान्तम्, तत्र षड्नाम्न्यस्यावतार:, तत्रापि क्षायोपशमिके भावे, क्षायोपशमिकभाव-स्वरूपत्वात् सकलश्रुतस्येति, उक्तं च—
शास्त्रीय उपक्रम भी छह प्रकार का है—आनुपूर्वी, नाम, प्रमाण, वक्तव्यता, अर्थाधिकार और समवतार। आनुपूर्वी के दस प्रकार अन्यत्र कहे गए हैं। यहां उत्कीर्तनानुपूर्वी और गणनानुपूर्वी का प्रकरण है। एक स्थान, दो स्थान, तीन स्थान आदि उत्कीर्तनानुपूर्वी है। गणना परिसंख्यानात्मक होती है, यथा-एक, दो, तीन आदि। वह गणनानुपूर्वी तीन प्रकार की है—पूर्वानुपूर्वी, पश्चानुपूर्वी और अनानुपूर्वी। यहां 'एक स्थान' अध्ययन पूर्वानुपूर्वी से प्रथम और पश्चानुपूर्वी से दशवें स्थान पर है। अनानुपूर्वी में क्रम अनियत होता है। नाम दश प्रकार के हैं—एक आदि से दश तक। इसका छह नामों में अवतरण होता है। उसमें भी क्षायोपशमिक भाव में इसका समवतार होता है, क्योंकि समस्त श्रुत क्षायोपशमिक भाव रूप है। कहा भी है—
छव्विह नाम भावे खओवसमिए सुयं समोयरइ।
जं सुयणाणावरणखओआओवसमजं तयं सव्वं।।
(विभा ९४०)
षट् नाम के प्रकरण में भाव के छह प्रकार निर्दिष्ट हैं। समस्त श्रुत श्रुतज्ञानावरण के क्षयोपशम से होता है। अत: श्रुत का समवतार क्षायोपशमिक भाव में होता है।
तथा प्रमाणं द्रव्यादिभेदाच्चतुर्विधम्, तत्र क्षायोपशमिकभावस्वरूपत्वादस्य भावप्रमाणे अवतार:, यत आह—
प्रमाण द्रव्य आदि के भेद से चार प्रकार का है। यह अध्ययन क्षायोपशमिक भाव है, अत: इसका समवतार 'भाव प्रमाण' में होता है। क्योंकि कहा है—
दव्वातिचतुब्भेतं पमीयते जेण तं पमाणं ति।
इदमज्झयणं भावो त्ति भावमाणे समोयरति।।
(विभा ९४१)
जिसके द्वारा द्रव्य, क्षेत्र आदि चतुर्विध प्रमेय को जाना जाए, वह प्रमाण है। यह अध्ययन (सामायिक) क्षायोपशमिक भाव है। अत: इसका समवतार भावप्रमाण में होता है।
भावप्रमाणं च गुण-नय-सङ्ख्याभेदतस्त्रिधा, तत्रास्य गुणप्रमाण-सङ्ख्याप्रमाणयोरेवावतार:, नयप्रमाणे तु न सम्प्रति, यदाह—
भावप्रमाण के तीन भेद हैं—गुणप्रमाण, नयप्रमाण और संख्याप्रमाण। यहां गुणप्रमाण और संख्याप्रमाण का समवतार है। संप्रति नयप्रमाण विवक्षित नहीं है। जैसे कहा है—
मूढणइयं सुतं कालियं तु ण णया समोतरंतीधं।
अपुधत्ते समोतारो त्थि पुहुत्ते समोतारो।।
(आनि ७६२)
कालिक श्रुत मूढनयिक होता है। अत: वहां नय का समवतार नहीं होता। अपृथक्त्व अनुयोग में नयों का समवतार होता है। पृथक्त्व अनुयोग में उसका समवतार नहीं होता है।
गुणप्रमाणं तु द्विधा—जीवगुणप्रमाणमजीवगुणप्रमाणं च, तत्र अस्य जीवोपयोगरूपत्वात् जीवगुणप्रमाणे-ऽवतार:, तस्मिन्नपि ज्ञान-दर्शन-चारित्रभेदतस्त्र्यात्मके अस्य ज्ञानरूपतया ज्ञानप्रमाणे, तत्रापि प्रत्यक्षा-ऽनुमानोपमाना-ऽऽगमात्मके प्रकृताध्ययनस्याऽऽप्तोप-देशरूपत्वादागमप्रमाणे, तत्रापि लौकिक-लोकोत्तरभेदे परमगुरुप्रणीतत्वेन लोकोत्तरे सूत्रार्थाभयात्मनि, तथा चाह—
गुणप्रमाण दो प्रकार का है—जीव गुण प्रमाण और अजीव गुण प्रमाण। यह जीवोपयोग रूप होने से जीव गुण प्रमाण में इसका समवतार होता है। यह ज्ञान, दर्शन और चारित्र के भेद से त्रयात्मक है। ज्ञान रूप होने से यह ज्ञान प्रमाण है। ज्ञानप्रमाण प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान और आगम रूप है। प्रस्तुत अध्ययन आप्तोपदेश रूप होने से आगम प्रमाण में समाविष्ट है। उसके भी दो भेद हैं—लौकिक और लोकोत्तर। परम गुरु तीर्थंकर प्रणीत होने से इसका समवतार लोकोत्तर सूत्र, अर्थ और उभय रूप आगम में होता है, जैसे कहा है—
जीवणण्णत्तणतो जीवगुणे बोहभावतो णाणे।
लोउत्तरसुत्तत्थोभयागमे तस्स भावातो।।
(विभा ९४२)
(सामायिक अध्ययन) जीव से अभिन्न होने से जीवगुण है। ज्ञान स्वरूप होने से उसका (समवतार) ज्ञानगुण प्रमाण में होता है। उसमें भी उसका समवतार लोकोत्तर सूत्र, अर्थ और उभय रूप आगम में होता है, क्योंकि उसका वैसा ही स्वभाव है।
तत्राप्यात्मा-ऽनन्तर-परम्परागमभेदतस्त्रिविधेऽर्थ-तस्तीर्थकर-गणधर-तदन्तेवासिन: सूत्रतस्तु गणधर-तच्छिष्य-तत्प्रशिष्यानपेक्ष्य यधथाक्रममात्मा-ऽनन्तर-परम्परागमेष्ववतार:। सङ्ख्याप्रमाणमन्यत्र प्रपञ्चितं तत एवावधारणीयम्, तत्र चास्य परिमाणसङ्ख्यायामवतार: , तत्रापि कालिकश्रुत-दृष्टिवादश्रुतपरिमाणभेदतो द्विभेदायां कालिकश्रुतपरिमाणसङ्ख्यायाम्, कालिकश्रुतत्वादस्येति, तत्रापि शब्दापेक्षया सङ्ख्येयाक्षर-पदाद्यात्मकतया सङ्ख्यातपरिमाणात्मिकायां पर्यायापेक्षया त्वनन्तपरि-माणात्मिकायाम्, अनन्तगम-पर्यायत्वादागमस्य, तथा चाह—अणंता गमा अणंता पज्जवा (सम. प्र.सू. ९२) इत्यादि।
आगमप्रमाण के तीन भेद हैं—आत्मागम, अनन्तरागम और परंपरागम। अर्थत: तीर्थंकर आत्मागम, गणधर अनंतरागम और उनके अंतेवासी परम्परागम होते हैं। सूत्रत: गणधर आत्मागम, उनके शिष्य अनंतरागम तथा प्रशिष्य परंपरागम में समवतरित होते हैं। संख्या-प्रमाण पूर्व में व्याख्यायेत है, उसे ही जान लेना चाहिए। स्थानांग का परिमाण संख्या में समवतार करना चाहिए। परिमाण भेद से आगम के दो भेद होते हैं—कालिक श्रुत और दृष्टिवाद श्रुत। स्थानांग का कालिकश्रुतपरिमाण संख्या में समवतार होता है, क्योंकि यह कालिकश्रुत है। शब्द की अपेक्षा से यह संख्येय अक्षर, पद आदि परिमाण होने से संख्यात परिमाणात्मक है। पर्याय की अपेक्षा से अनंत परिमाणात्मक है, क्योंकि आगम अनंतगम हैं और अनंतपर्याय वाला है, जैसे कहा है—गम अनंत हैं और पर्याय अनंत हैं।
तथा वक्तव्यता स्वसमयेतरोभय-वक्तव्यताभेदात् त्रिधा, तत्रेदं स्वसमयवक्तव्यताया-मेवावतरति, सर्वाध्ययनानां तद्रूपत्वात्, तदुक्तम्—
वक्तव्यता के तीन प्रकार हैं—स्वसमय वक्तव्यता, परसमय वक्तव्यता और उभयसमय वक्तव्यता। इस अध्ययन का अवतरण स्वसमय वक्तव्यता में होता है, क्योंकि सभी अध्ययन स्वसमय वक्तव्यता रूप होते हैं, जैसे कहा है—
परसमयो उभयं वा सम्मद्दिट्ठिस्स ससमयो जेण।
तो सव्वज्झयणाइं ससमयवत्तव्वणियताइं।।
(विभा ९४८)
सम्यक् दृष्टि के लिए परसमय अथवा उभयसमय भी (यथार्थ रूप में गृहीत होने से) स्वसमय ही है। इसीलिए सभी अध्ययन स्वसमय वक्तव्यता के रूप में नियत हैं।
तथा अर्थाधिकारो वक्तव्यताविशेष एव, स चैकत्वविशिष्टात्मादिपदार्थप्ररूपणलक्षण इति। तथा समवतार: प्रतिद्वारमधिकृताध्ययनसमवतारणलक्षण:, स चानुपूर्व्यादिषु लाघवार्थमुक्त एवेति न पुनरुच्यते, तथाहि—
अर्थाधिकार (प्रतिपाद्य विषय) वक्तव्यता विशेष ही है। वह एकत्व विशिष्ट आत्मा आदि पदार्थों के प्ररूपण लक्षणवाला है। समवतार के प्रत्येक द्वार में अधिकृत अध्ययन का समवतरण होता है। उसका आनुपूर्वी आदि में पहले ही निरूपण किया जा चुका है, इसलिए ग्रंथलाघव के लिए उसका पुन: कथन नहीं किया जा रहा है, जैसे कहा है—
अधुणा य समोतारो जेण समोतारितं पतिद्दारं।
सामाइयं सोणुगतो लाघवतो ण य पुणो वच्चो।।
(विभा ९५१)
उपक्रम के भेदों में अब समवतार के निरूपण का अवसर है, लेकिन ग्रंथ लाघव के लिए सामायिक का प्रत्येक द्वार में समवतार होने से उसका निरूपण पहले ही किया जा चुका है। अत: उसका यहां पुन: कथन नहीं किया जा रहा है।
निक्षेपस्त्रिधा ओधघ-नाम-सूत्रालापकनिष्पन्नभेदात्, आह च—
निक्षेप के तीन प्रकार हैं—ओघ निष्पन्न, नाम निष्पन्न और सूत्रालापक निष्पन्न। कहा भी है—
भण्णति घेप्पति य सुहं णिक्खेवपदाणुसारतो सत्थं।
ओहो णामं सुत्तं णिक्खेतव्वं ततोऽवस्सं।।
(विभा ९५२)
निक्षेप के द्वारा शास्त्र का प्रतिपादन और ग्रहण सरलता से होता है। अत: शस्त्र से संबंधित ओघ निष्पन्न, नाम निष्पन्न और सूत्रालापक निष्पन्न—यह तीन प्रकार का निक्षेप अवश्य करना चाहिए।
तत्रौघ: सामान्यमध्ययनादि नाम, उक्तं च—
ओघ का अर्थ है—सामान्य अध्ययन। कहा भी है—
ओहो जं सामण्णं सुताभिधाणं चतुव्विधं तं च।
अज्झयणं अज्झीणं आयो ज्झवणा य पत्तेयं।।
ओघ का अर्थ है—सामान्य। अत: ओघ निष्पन्न का अर्थ है—श्रुत का सामान्य कथन। उसके चार प्रकार हैं—अध्ययन, अक्षीण, आय और क्षपणा।
णामाति चउब्भेतं वण्णेतूणं सुताणुसारेणं।
सामाइयमायोज्जं चतुसुं पि कमेण भावेसुं।।
(विभा ९५३,९५४)
श्रुत अर्थात् अनुयोगद्वार के अनुसार अध्ययन आदि प्रत्येक के नाम आदि चार निक्षेप होते हैं। उन चारों भेदों का निरूपण करके चारों के ही क्रमश: भाव निक्षेप में सामायिक अध्ययन की योजना करनी चाहिए।
तत्राध्यात्मं मन:, तत्र शुभे अयनं गमनम् अर्थादात्मनो भवति यस्मात्, अध्यात्मशब्दवाच्यस्य वा मनस: शुभस्य आनयनमात्मनि यतो भवति, बोधादीनां वाऽधिकमयनं यतो भवति तदज्झयणं ति प्राकृतशैल्या भवतीति, आह च—
यहां अध्यात्म का तात्पर्यं है—मन, जिससे आत्मा का पदार्थ से शुभ में गमन होता है अथवा अध्यात्म शब्द वाच्य शुभ मन का जिससे आत्मा में आनयन होता है अथवा बोध आदि की जिससे अधिक प्राप्ति होती है, वह अध्ययन है। यह प्राकृत शैली का प्रयोग है। कहा भी है—
जेण सुभज्झप्पयणं अज्झप्पाणयणमधियमयणं वा।
बोधस्स संजमस्स व मोक्खस्स व जं तमज्झयणं।।
(विभा ९५५)
जिससे शुभ चित्त का निर्माण होता है, जिससे अध्यात्म की उपलब्धि होती है, जिससे बोधि, संयम और बंधन मुक्ति के उपायों की अधिक प्राप्ति होती है, वह अध्ययन है।
अधीयते वा पठ्यते आधिक्येन स्मर्यते गम्यते वा तदित्यध्ययनमिति, तथा यद्दीयमानं न क्षीयते स्म तदक्षीणम्, तथा ज्ञानादीनामायहेतुत्वादाय:, तथा पापानां कर्मणां क्षपणहेतुत्वात् क्षपणेति, आह च—
जो प्रचुरता से पढ़ा जाता है, स्मरण किया जाता है, जाना जाता है, वह अध्ययन है। जो दिए जाने पर भी क्षीण नहीं होता है, वह अक्षीण है। जो ज्ञानादि की प्राप्ति का हेतु है, वह आय है एवं पापकर्मों के क्षपण का हेतु होने से वह क्षपणा—निर्जरा है। कहा भी है—
अज्झीणं दिज्जंतं अव्वोच्छित्तिणयतो अलोगो व्व।
आओ णाणादीणं झवणा पावाण खवणं ति।।
(विभा ९५६)
अनवरत दिए जाने पर भी जो कभी क्षीण नहीं होता, वह अक्षीण है अथवा अव्यवच्छित्ति नय के अनुसार जिसका आलोक की भांति कभी व्यवच्छेद नहीं होता अर्थात् जो सदैव रहता है, वह अक्षीण है। जिससे ज्ञान आदि की प्राप्ति हो, वह आय है। जिससे पाप कर्मों का अपचय (निर्जरण) हो, वह क्षपणा है।
नामनिष्पन्ने तु निक्षेपे अस्यैकस्थानकमिति नाम, तत एकशब्दस्य स्थानशब्दस्य च निक्षेपो वाच्य:, तत्र एकस्य नामादि: सप्तधा, तदुक्तम्—
नाम निष्पन्न निक्षेप में इसका 'एकस्थानक' यह नाम है। इसलिए एक शब्द और स्थान शब्द का निक्षेप वाच्य है। एक के नाम आदि सात निक्षेप हैं। कहा भी है—
नामं ठवणा दविए माउगपद संगहेक्कए चेव।
पज्जव भावे य तहा सत्तेते एक्कगा होंति।।
(दनि ८,२१८)
एक शब्द के सात निक्षेप हैं—नाम, स्थापना, द्रव्य, मातृकापद, संग्रह, पर्याय और भाव।
तत्र नामैको यस्यैक इति नाम। स्थापनैक: पुस्तकादिन्यस्तैककाङ्क:। द्रव्यैक: सचित्तादिस्त्रिधा। मातृकापदैकस्तु 'उप्पन्ने इ वा विगए इ वा धुवे इ वा' इत्येषां मातृकावत् सकलवाङ्मयमूलतया अवस्थिता-नामन्यतरद्विवक्षितम्, अकाराद्यक्षरात्मिकाया वा मातृ-काया एकतरोऽकारादि:। संग्रहैको येनैकेनापि ध्वनिना बहव: सङ्गृह्यन्ते, यथा जातिप्राधान्येन त्रीहिरिति। पर्ययैक: शिवकादिरेक: पर्याय:। भावैक औदयिकादि-भावनामन्यतमो भाव इति। इह भावैकेन अधिकारो यतो गणनालक्षणस्थानविषयोऽयमेक:, गणना च सङ्ख्या, सङ्ख्या च गुण:, गुणश्च भाव इति। स्थानस्य तु निक्षेप उक्त एव, तत्र च गणनास्थानेनेहाधिकार:। तत: एकलक्षणं स्थानं संख्याभेद एकस्थानम्, तद्विशिष्ट-जीवाद्यर्थप्रतिपादनपरमध्ययनमप्येकस्थानमिति।
यहां नाम-एक अर्थात् जिस (किसी) का 'एक' नाम हो। स्थापना एक—पुस्तक आदि में न्यस्त 'एक' का अंक स्थापना एक है। सचित्त आदि तीन प्रकार के द्रव्य द्रव्य एक है। 'उप्पन्ने इ वा विगए इ वा धुवे इ वा' मातृकापद एक है, क्योंकि समस्त वाङ्मय का आधार होने से वह मातृका की तरह है, दो में से कोई एक विवक्षित होने से इसका कथन किया गया है। अथवा मातृका अकार आदि अक्षरात्मक होने से अकार आदि भी एक है। संग्रह एक-संग्रह' शब्द के उच्चारण से ही बहुत का ग्रहण होता है, जैसे-त्रीहि जाति कहने से ओदन समूह का ग्रहण होता है। पर्याय एक-शिवक आदि एक पर्याय है। भाव एक-औदयिक आदि भावों में से कोई एक भाव भाव एक है। यहां भाव एक का अधिकार है। यह एक गणना लक्षण स्थान विषयक है। गणना संख्या है और संख्या गुण है तथा गुण भाव है। स्थान का निक्षेप पूर्व में निरूपित ही है। यहां गणना स्थान का अधिकार है। इसलिए संख्या भेद से एक लक्षणवाला स्थान 'एक स्थान' है। विशिष्ट जीव आदि पदार्थों का प्रतिपादक अध्ययन भी 'एक स्थान’ है।
उक्तावोघनिष्पन्न-नामनिष्पन्ननिक्षेपौ, सम्प्रति सूत्रा-लापकनिष्पन्ननिक्षेप: प्राप्तावसर:, तत्स्वरूपं चेदम्— सूत्रालापकानां सूत्रपदानां श्रुतं मे आयुष्मन्नित्यादीनां निक्षेपो नामादिन्यास:, स च अवसरप्राप्तोऽपि नोच्यते, सति सूत्रे तस्य संभवात्, सूत्रं च सूत्रानुगमे, स चानुगमभेद एवेत्यनुगम एव तावदुपवर्ण्यते। द्विविधो-ऽनुगमो निर्युकत्यनुगम: सूत्रानुगमश्च, तत्र आद्यो निक्षेपनिर्युक्त्युपो द्घातनिर्युक्ति-सूत्रस्पर्शकनिर्युक्त्यनुगम-विधानतस्त्रिविध:, तत्र च निक्षेपनिर्युक्त्यनुगम: स्थानाङ्गाध्ययनाद्येकशब्दानां निक्षेपप्रतिपादनादनुगत एवेति, उपोद्घातनिर्युकत्यनुगमस्तु उद्देसे निद्देसे य निग्गमे (आनि १४०, १४१) इत्यादिगाथाद्वयावसेय इति। सूत्रस्पर्शकनिर्युकत्यनुगमस्तु संहितादौ षड्विधे व्याख्यालक्षणे पदार्थ पदविग्रह चालना प्रत्यवस्थान-लक्षणव्याख्यानभेदचतुष्टयस्वरूप:, स च सूत्रानुगमे संहितापदलक्षणव्याख्यानभेदद्वयलक्षणे सति भवतीत्यत: सूत्रानुगम एवोच्यते, तत्र च अल्पग्रन्थमहार्थादि-सूत्रलक्षणोपेतं स्खलितादिदोषवर्जितं सूत्रमुच्चारणीयम्, तच्चेदम्—
ओघनिष्पन्न और नामनिष्पन्न निक्षेप का वर्णन किया गया। संप्रति सूत्रालापक निष्पन्न निक्षेप अवसर प्राप्त है। उसका स्वरूप इस प्रकार है—सूत्रालापक सूत्र पदों का 'श्रुतं मे आयुष्मन्’ इत्यादि का निक्षेप-नाम आदि न्यास अवसर प्राप्त होने पर भी नहीं कर रहे हैं, क्योंकि सूत्रपदों का निक्षेप सूत्र की विद्यमानता में होता है। सूत्र सूत्रानुगम में है और सूत्रानुगम अनुगम का ही भेद है। अत: यहां अनुगम का ही वर्णन कर रहे हैं। अनुगम के दो प्रकार हैं—निर्युक्ति अनुगम और सूत्र अनुगम। निर्युक्ति अनुगम के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—निक्षेप निर्युक्ति अनुगम, उपोदघातनिर्युक्ति अनुगम और सूत्रस्पर्शकनिर्युक्ति अनुगम। निक्षेपनिर्युक्ति अनुगम का प्रतिपादन एक शब्द, स्थान, अंग, अध्ययन आदि के निक्षेप प्रतिपादन के साथ हो गया है। उपोद्घातनिर्युक्ति अनुगम 'उद्देसे-निद्देस य निमामे......गाथा द्वय से ज्ञातव्य है। सूत्रस्पर्शक-निर्युक्ति अनुगम संहिता आदि छह प्रकार के व्याख्या लक्षणों में पदार्थ, पदविग्रह, चालना और प्रत्यवस्थान लक्षण व्याख्या चतुष्टय स्वरूप है। वह सूत्रानुगम में इन दो व्याख्या लक्षणों-संहिता और पद के होने पर होता है, अत: सूत्रानुगम ही कहते हैं। यहां अल्प शब्दों में महान अर्थवाला सूत्र लक्षण से युक्त, स्खलना आदि दोषों से रहित सूत्र उच्चारणीय है। वह सूत्र इस प्रकार है—
सू. १. सुयं मे....एवमक्खायं।
(टी.) सुयं मे इत्यादि। अस्य च व्याख्या संहितादिक्रमेणेति, आह च भाष्यकार:—
'सुयं मे' इस सूत्र की संहिता आदि क्रम से व्याख्या कर रहे हैं। जैसा कि भाष्यकार कहते हैं—
सुत्तं पतं पदत्थो संभवतो विग्गहो वियारो य।
दूसितसिद्धी णयमतविसेसतो णेयमणुसुत्तं।।
(विभा ९९९)
अनुगम व्याख्यात्मक होता है। व्याख्या के छह अंग हैं—सूत्र, पद, पदार्थ, पदविग्रह, विचार-चालना और दूषित सिद्धि। इस तरह उपर्युक्त क्रम से नयों के मत विशेष के द्वारा प्रत्येक सूत्र की व्याख्या ज्ञातव्य है।
तत्र सूत्रमिति संहिता, सा चानुगतैव, सूत्रानुगमस्य तद्रूपत्वादिति, आह च—
यहां सूत्र से तात्पर्य संहिता से है। बह अनुगत ही है, क्योंकि सूत्रानुगम संहिता रूप होता है, कहा भी है—
होति कतत्थो वोत्तुं सपतच्छेतं सुतं सुताणुगमो।।
(विभा १००६)
अस्खलित आदि गुणों से युक्त सूत्र का पदविग्रह सहित उच्चारण करके सूत्रानुगम कृतार्थ हो जाता है।
सूत्रे चास्खलितादिगुणोपेते उच्चारिते केचिदर्था अवगता: प्राज्ञानां भवन्त्यत: संहिता व्याख्याभेदो भवति, अनधिगतार्थाधिगमाय च पदादयो व्याख्याभेदा: प्रवर्त्तन्त इति, तत्र पदानि-श्रुतं मया आयुष्मन्! तेन भगवता एवमाख्यातमिति, एवं पदेषु व्यवस्थापितेषु सूत्रालापक-निष्पन्ननिक्षेपावसर:, तत्र चेयं व्यवस्था—
अस्खलित आदि गुणों से युक्त सूत्र का उच्चारण होने पर प्राज्ञों-बुद्धिमानों को कुछ अर्थ स्वत: गम्य हो जाते हैं, अत: संहिता व्याख्या का एक भेद होता है। अनधिगत अर्थ को जानने के लिए पद आदि व्याख्या भेदों की प्रवृत्ति होती है। यहां पर पद—'श्रुतं मया आयुष्मन्! तेन भगवता एवमाख्यातम्' है—इस प्रकार पदों में व्यवस्थापित सूत्रालापक निष्पन्न निक्षेप का अवसर है। उसका क्रम इस प्रकार है—
जत्थ य जं जाणेज्जा निक्खेवं निक्खिवे निरवसेसं।
जत्थ वि य न जाणेज्जा चउक्कगं निक्खिवे तत्थ।।
(आनि ४)
जिस शब्द के जितने निक्षेप ज्ञात हों, उसके वे सभी निक्षेप करने चाहिए। जिसके सभी निक्षेप ज्ञात न हों, वहां चार निक्षेप—नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव अवश्य करने चाहिए।
तत्र नामश्रुतं स्थापनाश्रुतं च प्रतीतम्, द्रव्यश्रुतमधीयानस्यानुपयुक्तस्य पत्रकपुस्तकन्यस्तं वा, भावश्रुतं तु श्रुतोपयुक्तस्येति, इह च भावश्रुतेन श्रोत्रेन्द्रियोपयोगलक्षणेनाधिकार:। तथा आउसं ति आयु: जीवितम्, तन्नामादिभेदतो दशधा, तद्यथा—
यहां नामश्रुत और स्थापनाश्रुत प्रतीत है। अनुपयुक्त अध्येता अथवा रखे हुए पन्ने-पत्र, पुस्तक द्रव्यश्रुत है। जो श्रुत में उपयुक्त है, वह भावश्रुत है। यहां भावश्रुत से श्रोत्रेन्द्रिय के उपयोग लक्षण का अधिकार है। 'आउसं' का अर्थ है—आयु। जीवित-जीवन उसके नाम आदि दस भेद हैं। वह इस प्रकार है—
णामं ठवणा दविए ओहे भव तब्भवे य भोगे य।
संजम जसमऽस्संजमजीवितमिति तव्विभागोऽयं।।
(विभा ४२३६)
जीवित-जीवन के निक्षेप के दस प्रकार हैं। नाम जीवित, स्थापना जीवित, द्रव्य जीवित, ओघ जीवित, भव जीवित, तद्भव जीवित, भोग जीवित, संयम जीवित, यश जीवित और कीर्ति जीवित।
(तत्र नाम-स्थापने क्षुण्णे।) दविए त्ति द्रव्यमेव सचेतनादिभेदं जीवितव्यहेतुत्वाज्जीवितं द्रव्यजीवितम्। ओघजीवितं नारकाद्यविशेषितायुरर्द्रव्यमात्रं सामान्यजीवितं भवति। नारकादिभवविशिष्टं जीवितं भवजीवितं नारकजीवितमित्यादि। तब्भवे य त्ति तस्यैव पूर्वस्य भवस्य समानजातीयतया सम्बन्धि जीवितं तद्भव-जीवितम्, यथा मनुष्यस्य सतो मानुषत्वेनोत्पन्नस्येति। भोगजीवितं चक्रवर्त्त्यादीनाम्। संयमजीवितं साधूनाम्। यशोजीवितं कीर्तिजीवितं च यथा महावीरस्येति। जीवितं चायुरेवेति, इह च संयमायुषा यश: कीर्त्यायुषा चाधिकार इति। एवं शेषपदानां यथासम्भवं निक्षेपो वाच्य इति।
नाम, स्थापना का विवेचन स्पष्ट है। जीवन के आलंबनभूत सचेतन आदि द्रव्य द्रव्यजीवित है। यहां कारण में कार्य का उपचार है। नारक, तिर्यंच आदि से अविशेषित आयु द्रव्यमात्र ओघजीवित है। नरक, तिर्यंच आदि भव विशेष भवजीवित हैं, यथा-नारक जीवित, तिर्यंच जीवित आदि। पुन: उसी भव में, उसी जाति में उत्पन्न होना तद्भवजीवित है, जैसे मनुष्य का पुन: मनुष्य रूप में उत्पन्न होना। तद्भवजीवित केवल मनुष्य और तिर्यंच के होता है। चक्रवर्ती, वासुदेव आदि का जीवन भोग जीवित है। साधुओं (पंच महाव्रती) का जीवन संयम जीवित है। यशस्वी जीवन यशोजीवित है और कीर्तियुक्त जीवन कीर्तिजीवित है यथा-भगवान महावीर का जीवन। जीवित आयु का ही पर्याय है। प्रस्तुत प्रकरण में संयम आयुष्य और यश:कीर्ति आयुष्य का अधिकार है। इसी प्रकार शेष पदों का यथासंभव निक्षेप वाच्य है।
उक्त: सूत्रालापकनिष्पन्ननिक्षेप:। पदार्थ: पुनरेवम्—इह किल सुधर्म्मस्वामी पञ्चमो गणधरदेवो जम्बूनामानं स्वशिष्यं प्रति प्रतिपादयाञ्चकार-श्रुतम् आकर्णितं मे मया, आउसं ति आयु: जीवितम्, तत् संयमप्रधानतया प्रशस्तं प्रभूतं वा विद्यते यस्यासावायुष्मांस्तस्यामन्त्रणं हे आयुष्मन्! शिष्य! तेणं ति य: सन्निहित-व्यवहित-सूक्ष्म-बादर-बाह्या-ऽऽध्यात्मिकसकलपदार्थेष्वव्याहत-वचनतयाऽऽप्तत्वेन जगति प्रतीत: अथवा पूर्वभवोपात्त-तीर्थकरनामकर्मादिलक्षणपरमपुण्यप्राग्मारो विलीनानादि-कालालीनमिथ्यादर्शनादिवासन: परिहतमहाराज्यो दिव्या-द्युपसर्गवर्गसंसर्गाविचलितशुभध्यानमार्गो भास्कर इव घनघातिकर्म्मघनाघनपटलविघटनोल्लसितविमलकेवलभानु-मण्डलो विबुधपतिषट्पदपटलजुष्टपदपद्यो मध्यमाभिधान-पुरीप्रथमप्रवर्तितप्रवचनो जिनो महावीरस्तेन भगवता अष्टमहाप्रातिहार्यरूपसमग्रैश्वर्यादियुक्तेन एवमित्यमुना वक्ष्यमाणेनैकत्वादिना प्रकारेण आख्यातमिति, आ मर्यादया जीवाऽजीवलक्षणासङ्कीर्णतारूपया अभिविधिना वा समस्तवस्तुविस्तारव्यापनलक्षणेन ख्यातं कथितम् आख्यातमात्मादि वस्तुजातमिति गम्यते, अत्र च श्रुतमित्यनेनावधारणाभिधायिना स्वयमवधारिततेवान्यस्मै प्रतिपादनीयमित्याह, अन्यथाऽभिधाने प्रत्युतापाय-सम्भवात्, उक्तं च—
सूत्रालापकनिष्पन्न निक्षेप की चर्चा की गई। पदार्थ की व्याख्या इस प्रकार है—पंचम गणधर सुधर्मा स्वामी ने अपने शिष्य जंबू को संबोधित करते हुए कहा—आयुष्यमन्! मैंने सुना। यहां आयुष्मन् पद का अर्थ है—संयम की प्रधानता से जिनका आयुष्य प्रशस्त अथवा पूर्ण है, ऐसे शिष्य जंबू को आमंत्रित करते हुए आयुष्यमन्-हे शिष्य कहा है। 'तेणं' अर्थात् उन भगवान महावीर के द्वारा जिनका आप्तत्व सर्वलोक विख्यात है, क्योंकि वे समस्त पदार्थों के निकट-दूर, सूक्ष्म-बादर, बाह्य-आध्यात्मिक स्वरूप को निरूपित करने में निर्बाध वचनवाले-वचनातिशय से युक्त थे। अथवा पूर्वभव में उपार्जित तीर्थकर नामकर्म आदि लक्षण वाले उत्कृष्ट पुण्यों के पुंज थे। जिन्होंने अनादिकालीन मिथ्या दर्शन आदि वासनाओं को नष्ट कर दिया था। जिन्होंने महान् राज्य का परित्याग कर दिया था। जो देव आदि कृत उपसगों में शुभध्यान पथ से अविचलित रहे थे। घनघाति कर्म रूपी बादलों के सघन आवरण के विघटन से जिनका केवलज्ञान रूपी सूर्यमंडल प्रभास्वर था, यथा-सूर्य सघन बादल समूह को चीरकर प्रभास्वर होता है। जिनके चरणकमलं में देवेन्द्र भ्रमर की भांति मंडराते थे। जिनका प्रथम प्रवचन मध्यम अपापा नगरी में हुआ था, ऐसे जिन महावीर के द्वारा (कहा गया), भगवता से तात्पर्य है अष्ट महाप्रतिहार्य रूप समग्र ऐश्वर्य से युक्त भगवान के द्वारा। 'एवं' यानि एकत्व आदि प्रकारों से आख्यातं—'आ' अर्थात् जीव और अजीव के लक्षणों की असंकीर्णता रूप मर्यादा से अथवा सभी वस्तुओं के विस्तार व्यापी लक्षणों की अभिविधि से ख्यात कही गई है। आख्यातं से आत्मा आदि वस्तुसमूह गम्य है। यहां श्रुतं इस अवधारणावाची शब्द से यह ध्वनित होता है कि जो स्वयं अवधारित हो, उसका ही दूसरों के समक्ष प्रतिपादन करना चाहिए। अन्यथा कथन से अपाय हो सकता है, कहा भी है—
किं एत्तो पावयरं? सम्मं अणहिगयधम्मसब्भावो।
अन्नं कुदेसणाए कट्ठयरागम्मि पाडेइ।।
()
इससे अधिक पापतर क्या हो सकता है कि धर्म के सही स्वरूप को नहीं जानेवाला स्वयं भी सम्यक् धर्म नहीं करता है तथा कुमार्ग की प्ररूपणा से दूसरों को भी कष्टतर पाप में गिराता है—कदाग्रही बनाता है।
मयेत्यनेनो पक्र मद्वाराभिहितभावप्रमाणद्वारगतात्मा-ऽन्तर-परम्परभेदभिन्नागमेऽयं वक्ष्यमाणो ग्रन्थोऽर्थतोऽनन्तरागम: सूत्रतस्त्वात्मागम इत्याह, आयुष्मन्नित्यनेन तु कोमलवचोभि: शिष्यमन: प्रह्मादयताऽऽचार्येणोपदेशो देय इत्याह, उक्तं च—
'मया' शब्द से तात्पर्य है कि उपक्रम द्वार में निरूपित भावप्रमाण द्वार के अंतर्गत आत्मागम, अनन्तरागम और परम्परागम की दृष्टि से वक्ष्यमाण ग्रंथ-स्थानांग अर्थत: अनन्तरागम है तथा सूत्रत: आत्मागम है। 'आयुष्मान्' शब्द से यह ध्वनित होता है कि आचार्य को कोमल वचनों से शिष्य के मन को आह्वादित करते हुए उपदेश देना चाहिए, कहा भी है—
धम्ममइएहिं अइसुंदरेहिं कारणगुणोवणीएहिं।
पल्हायंतो य मणं सीसं चोएइ आयरिओ।।
(उप १०४)
आचार्य धर्ममय अत्यंत सुंदर अर्थात् वचनदोष से रहित तथा कारणगुणोपनीत-करण-वाचना के प्रयोजन एवं गुण-शिष्य की अर्हता आदि के प्रतीतिकारक वचनों से शिष्य के मन को आह्लादित करते हुए प्रेरित करते हैं।
आयुष्मत्त्वाभिधानं चात्यन्तमाह्णादकम्, प्राणिना-मायुषोऽत्यन्ताभीष्टत्वाद्, यत उच्यते—
आयुष्मान् अभिधान अतीव आह्लाददायी है, क्योंकि प्राणियों को आयुष्य अत्यंत अभीष्ट है। कहा भी है—
सव्वे पाणा पियाउया अप्पियवहा सुहासाया दुक्खपडिकूला सव्वे जीविउकामा सव्वेसिं जीवियं पियं (आ. सू. २/६३,६४) तथा—
सब प्राणियों को आयुष्य प्रिय है। वे सुख का आस्वाद करना चाहते हैं। उन्हें दु:ख प्रतिकूल है। उन्हें वध अप्रिय है। जीवन प्रिय है। वे जीवित रहना चाहते हैं। सब प्राणियों को जीवन प्रिय है। यथा—
तृणायापि न मन्यन्ते पुत्र-दारा-ऽर्थसम्पद:।
जीवितार्थे नरास्तेन तेषामायुरतिप्रियम्।।
( )
मनुष्य को आयुष्य अति प्रिय है, क्योंकि जीवन की तुलना में वह पुत्र, स्त्री, और धन संपदा को तिनके जितना भी नहीं मानता।
अथवा आयुष्मन्नित्यनेन ग्रहण-धारणादिगुणवते शिष्याय शास्त्रार्थो देय इति ज्ञापनार्थं सकलगुणाधार-भूतत्वेनाऽशेषगुणोपलक्षणेन चिरायुर्लक्षणगुणेन शिष्यामन्त्रणमकारि, यत उक्तम्—
अथवा 'आयुष्यमन्' इस शब्द से ग्रहण, धारणा आदि गुणोंवाले शिष्य को शास्त्र का अर्थ देना चाहिए। यह ज्ञापित करने के लिए चिरायु लक्षण गुण से शिष्य को आमंत्रित किया है। क्योंकि यह सकल गुणों का आधार होने से संपूर्ण गुणों को उपलक्षित करता है। इसलिए कहा है—
वुट्टे वि दोणमेहे ण कण्हभोम्मातो लोट्टते उदगं।
गहण-धरणासमत्थे इय देयमछित्तिकारिम्मि।।
(विभा १४५६)
जैसे काली मिट्टी पर बरसा हुआ द्रोणमेघ का पानी अन्यत्र नहीं जाता-उसी में समा जाता है, वैसे ही श्रुत की परंपरा को अविच्छिन्न रखने के लिए ग्रहण और धारणा में समर्थ शिष्य को सूत्र और अर्थ देना चाहिए।
विपर्यये तु दोष इति, आह च—
इसके विपरीत असमर्थ को देने पर दोष है। कहा भी है—
आयरिए सुत्तम्मि य परिवातो सुत्तअत्थपलिमंथो।
अण्णेसिं पि य हाणी पुट्ठा वि ण दुद्धता वंज्झा।।
(विभा १४५५)
मुद्ग शैल के समान शिष्य को ज्ञान प्रदान करने वाले आचार्य का तथा संबंधित आगम का लोक में अवर्णवाद होता है। सूत्रार्थ का पलिमंथ-विनाश होता है। अन्य शिष्यों के भी सूत्रार्थ की हानि होती है, जैसे वन्ध्या गाय स्पृष्ट होने-दुहे जाने पर भी दूध नहीं देती है।
तथा तेनत्यनेन त्वाप्तत्वादगुणप्रासद्धताऽभिधायकेन प्रस्तुताध्ययनप्रामाण्यमाह, वकतृगुणापेक्षत्वाट्टवचन-प्रामाण्यस्येति। भगवतेत्यनेन तु प्रस्तुताध्ययन-स्योपादेयतामाह, अतिशयवान् किलोपादेय:, तद्वचन-मपि तथेति, अथवा तेणं ति अनेनोपोद्घातनिर्युक्त्यन्तर्गतं निर्गमद्वारमाह, यो हि मिथ्यात्वतम:प्रभृतिभ्यो दोषेभ्यो निर्गतस्ततो निर्गतमिदमध्ययनम्, क्षेत्रतोऽपापायाम्, कालतो वैशाखशुद्धैकादश्यां पूर्वाह्ने, भावे क्षायिके वर्तमानादिति, एवं च गुरुपर्वक्रमलक्षण: सम्बन्धोऽस्य प्रदर्शितो भवति, तथा तथाविधेन भगवता यदुक्तं तत् सप्रयोजनमेव भवतीति सामान्यत: सप्रयोजनता चास्योक्ता, न हि पुरुषार्थानुपयोगि भगवन्तो भाषन्ते, भगवत्त्वहाने:, अत एव चास्योपायोपेयभावलक्षण: सम्बन्धोऽपि दर्शित:, इदं हि भगवदाख्यातं ग्रन्थरूपापन्नमुपाय:, पुरुषार्थस्तूपेय इति, अत एव चात्र श्रोतार: श्रवणे प्रवर्त्तिता:, यत:—
'तेन' शब्द से आप्तत्व आदि गुणों की विश्रुतता के कथन से इस अध्ययन का प्रामाण्य कहा है क्योंकि वचन का प्रामाण्य वक्ता के गुणों की अपेक्षा से होता है। 'भगवता' शब्द से प्रस्तुत अध्ययन की उपादेयता बतलाई गई है क्योंकि अतिशयवान ही उपादेय होता है। भगवान के वचन भी अतिशय युक्त होने से उपादेय है। अथवा 'तेणं' पद के द्वारा उपोद्घात निर्युक्ति के अंतर्गत 'निर्गम द्वार' कहा है। जो मिथ्यात्व, अंधकार आदि दोषों से रहित है, वह निर्गत है, इसलिए यह अध्ययन 'निर्गत' है। क्षेत्र की अपेक्षा से अपापापुरी में, काल की अपेक्षा से वैशाख शुक्ला एकादशी को पूर्वाह्न में, भावत: क्षायिक भाव की विद्यमानता में—इस प्रकार इसका गुरु परंपरा रूपी संबंध यहां प्रदर्शित हुआ है। उपरोक्त स्वरूपवाले भगवान ने जो कहा, वह सप्रयोजन ही होता है। अत: सामान्य रूप से इसकी सप्रयोजनता बतलाई गई है। भगवान ऐसा कथन नहीं करते जो पुरुषार्थ के लिए अनुपयोगी हो। ऐसा होने से भगवत्ता की हानि होती है। इसका उपाय-उपेय भावलक्षण संबंध भी यहां निदर्शित है। भगवान द्वारा आख्यात, ग्रंथ रूप में निबद्ध यह 'स्थानांग' उपाय है और पुरुषार्थ उपेय है। इसलिए यहां श्रोता श्रवण में प्रवर्तित होते हैं, क्योंकि—
सिद्धार्थं सिद्धसम्बन्धं श्रोतुं श्रोता प्रवर्त्तते।
शास्त्रादौ तेन वक्तव्य: सम्बन्ध: सप्रयोजन:।।
(मीश्लोबा १७)
श्रोता सिद्ध अर्थवाले सिद्ध संबंध में ही सुनने के लिए प्रवृत्त होते हैं अत: शास्त्र की आदि में प्रयोजन-युक्त संबंध कहना चाहिए।
एवमित्यनेन तु भगवद्ववचनादात्मवचनस्यानुततीर्णता-माह, अत एव स्ववचनस्य प्रामाण्यम्, सर्वज्ञवचनानुवाद-मात्रत्वादस्येति। अथवा एवमित्येकत्वादि: प्रकारोऽ-भिधेयतया निर्दिष्ट:, निरभिधेयताशङ्कया श्रोतृणां काकदन्तपरीक्षायामिवाप्रवृत्तिरत्र मा भूदिति। आख्यात-मित्यनेन तु नापौरुषेयवचनरूपमिदम्, तस्यासम्भवादि-त्याह, यत उक्तम्।
'एवं' शब्द से भगवान के वचन से स्वयं के वचन की अनुत्तीर्णता-अप्रामाण्य प्ररूपित है। इसलिए स्वयं के वचन का प्रामाण्य सर्वज्ञ के वचन का अनुवाद मात्र होने से है। अथवा 'एवं' शब्द से एकत्व आदि प्रकारों की अभिधेयता निर्दिष्ट है। अन्यथा निरभिधेयता की आशंका से श्रोताओं-पाठकों की इसमें अप्रवृत्ति न हो, जैसे—काकदंत परीक्षा। 'आख्यातम्' शब्द से यह अभिव्यंजित होता है कि यह अपौरुषेय वचन नहीं है क्योंकि अपौरुषेय वचन संभव नहीं होता। कहा भी है—
वेयवयणं न माणं अपोरुसेयं ति तम्मयं जेण।
इदमच्चंतविरुद्धं वयणं च अपोरुसेयं च।।
जं वुच्चइ त्ति वयणं पुरिसाभावे उ नेयमेवं ति।
ता तस्सेवाभावो नियमेण अपोरुसेयत्ते।।
(पञ्च १२७८,१२७९)
वेद वचन प्रमाण नहीं है। क्योंकि वे उसे अपौरुषेय मानते हैं। यह अत्यंत विरुद्ध वचन है कि वचन भी है और अपौरुषेय भी। क्योंकि जो बोला जाता है, वह वचन होता है। पुरुष के अभाव में वचन कैसे हो सकता है। यदि अपौरुषेय है तो नियमत: वचन का ही अभाव होगा और जो है ही नहीं, उसके प्रमाण-अप्रमाण की चर्चा ही व्यर्थ है।
अथवा आख्यातं भगवतेदम्, न कुड्यादिनि:सृतम्, यथा कैश्चिदभ्युपगम्यते—
अथवा 'आख्यातम्' अर्थात् भगवान ने ऐसा कहा है न कि दीवारों से निसृत है, जैसा कि कुछ लोग मानते हैं—
तस्मिन् ध्यानसमापन्ने चिन्तारत्नवदास्थिते।
नि:सरन्ति यथाकामं कुड्यादिभ्योऽपि देशना:।।
(तसं ३२४०)
तथागत बुद्ध के निर्विकल्प समाधि समापन्न होने पर चिंतामणि रत्न की तरह स्थित होने से दीवारों आदि से भी इच्छानुरूप देशना निसृत होती है।
इत्यस्यानेननाऽनभ्युपगममाह, यत:—
इसका निरसन करते हुए कहा गया—
कुङ्यादिनि:सृतानां तु न स्यादाप्तोपदिष्टता।
विश्वासश्च न तासु स्यात् केनेमा: कीर्त्तिता इति?।।
(तसं ३२४३)
दीवार आदि से निसृत देशना आप्तोपदिष्ट नहीं हो सकती और उसमें विश्वास भी नहीं हो सकता कि यह किसके द्वारा कही गई है?
समस्तपदसमुदायेन त्वात्मौद्धत्यपरिहारेण गुरुगुण-प्रभावनापरैरेव विनेयेभ्यो देशना विधेयेत्याह, एवं हि तेषु भक्तिपरता स्यात्, तया च विद्यादेरपि सफलता स्यादिति, यदुक्तम्—
समासयुक्त पद समुदाय से अपने अहंकार का परिहार करके गुरुगुण प्रभावना में तत्पर शिष्यों को ही देशना दी जाए—यह बताया है। इससे शिष्य भक्ति परायण होंगें जिससे उन्हें विद्या आदि में भी सफलता प्राप्त होगी, क्योंकि कहा है—
भत्तीए जिणवराणं खिज्जंती पुव्वसंचिया कम्मा।
आयरियनमोक्कारेण विज्जा मंता य सिज्झंति।।
(आवनि १११०)
जिनेश्वरों की भक्ति से पूर्वभव संचित कर्म क्षीण होते हैं। आचार्य को नमस्कार करने से विद्या और मंत्र सिद्ध होते हैं।
नमस्कारश्च भकितिरेवेति। अथवा आउसंतेणं ति भगवद्विशेषणम्, आयुष्मता भगवता, चिरजीविनेत्यर्थ:, अनेन भगवद्बहुमानगर्भेण मङ्गलमभिहितम्, भगवद्भहु-मानस्य मङ्गलत्वादिति चोक्तमेव। यद्वा आयुष्मतेति परार्थप्रवृत्त्यादिना प्रशस्तमायुर्धारयता न तु मुक्ति-मवाप्यापि तीर्थनिकारादिदर्शनात् पुनरिहायातेनाऽ-भिमानादिभावतोऽप्रशस्तम्, यथोच्यते कैश्चित्—
नमस्कार भक्ति ही है। अथवा 'आयुष्यमान्' पद भगवान का विशेषण है। यहां आयुष्यमान भगवान से तात्पर्यं है चिरजीवी। भगवत् बहुमान गर्भित इस पद से मंगल कहा गया है क्योंकि भगवान का बहुमान मंगल होता है। अथवा 'आयुष्यमान्' पद परार्थ प्रवृत्ति के कारण प्रशस्त आयु को धारण करनेवालों के लिए है न कि मुक्ति प्राप्त करने पर भी तीर्थ की अवमानना आदि को देखकर पुन: संसार में आनेवाले अभिमान आदि भावों से अप्रशस्त पुरुषों के लिए, जैसाकि कुछ कहते हैं—
ज्ञानिनो धर्म्मतीर्थस्य कर्त्तार: परमं पदम्।
गत्वाऽऽगच्छन्ति भूयोऽपि भवं तीर्थनिकारत:।।
( )
धर्मतीर्थ के कर्ता ज्ञानी परम पद को प्राप्त करके भी तीर्थ की अवमानना देखकर पुन: संसार में आते हैं।
एवं ह्यनुन्मूलितरागादिदोषत्वात् तद्वचसोऽप्रामाण्यमेव स्यात्, नि:शेषोन्मूलने हि रागादीनां कुत: पुनरिहा—गमनसम्भव इति? अथवा आयुष्मता प्राणधारणधर्मवता न तु सदा संशुद्धेन, तस्याऽकरणत्वेनाऽऽख्यातृत्वा-सम्भवादिति। यदि वा आवसंतेणं ति मयेत्यस्य विशेषणम्, तत आङिति गुरुदर्शितमर्यादया वसता, अनेन, तत्त्वतो गुरुमर्यादावर्त्तित्वरूपत्वात् गुरुकुलवासस्य तद्विधानमर्थत उक्तम्, ज्ञानादिहेतुत्वात्तस्य, उक्तं च—
इस प्रकार राग आदि दोषों का उन्मूलन न होने से उनके वचन का अप्रामाण्य ही होगा। राग आदि का संपूर्ण उन्मूलन होने पर पुनरागमन केसे संभव होगा? अथवा 'आयुष्यमान्' शब्द प्राणधारण करनेवालों के लिए है न कि सर्वदा विशुद्ध पुरुषों के लिए। क्योंकि सर्वदा शुद्ध आत्मा क्रिया रहित होने से उसमें वक्तृत्व संभव नहीं होता है। यदि 'आवसंतेण' पद मया का विशेषण है तो 'आ' से तात्पर्य होगा गुरु द्वारा निर्दिष्ट मर्यादा में रहते हुए। इससे तत्त्वत: गुरु की मर्यादा के अनुरूप रहने से अर्थत: गुरुकुल में रहने का भी विधान हो गया। क्योंकि गुरुकुलवास ज्ञान आदि का हेतु है, कहा है—
णाणस्स होति भागी थिरतरओ दंसणे चरित्ते य।
धण्णा आवकधाए गुरुकुलवासं ण मुंचंति।।
(विभा ४१८५)
गुरुकुल में रहने वाला श्रुतज्ञान आदि को प्राप्त करता है। सम्यक्त्व में तथा चारित्र में स्थिरतर होता है। वे शिष्य धन्य होते हैं जो गुरुकुलवास को नहीं छोड़ते हैं।
भीतावासो रती धम्मे, अणायतणवज्जणं।
णिग्गहो य कसायाणं, एतं वीराण सासणं।।
(विभा ४१८६)
यह तीर्थंकरों का शासन है। इसमें साधना करने वालों को ये लाभ स्वत: मिलते हैं—
१. भीतावास-आचार्यों से भय (संकोच)
२. धर्म में अनुराग
३. अनायतन (अब्रह्मचर्य आदि आस्थान) का वर्जन
४. क्रोध आदि कषायों का निग्रह।
अथवा आमुसंतेणं आमृशता, भगवत्पादारविन्दं भक्तित: करतलयुगलादिना स्पृशता, अनेनैतदाह-अधिगतसकलशास्त्रेणापि गुरुविश्रामणादि विनयकृत्यं न मोक्तव्यम्, उक्तं हि—
अथवा 'आमुसंतेणं' का तात्पर्यं है स्पर्श करते हुए—भगवान के चरणकमलों को भकितिपूर्वक स्वयं के करतल युगल से छूते हुए। इस कथन का तात्पर्य है कि संपूर्ण शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त करने पर भी शिष्य गुरु के वैयावृत्य आदि विनय कृत्य न छोड़े। कहा भी है—
जहाहिअग्गी जलणं णमंसे, नाणाहुईमंतपयाभिसित्तं।
एवायरियं उवचिट्ठएज्जा, अणंतनाणोवगओऽवि संतो।।
(दस. ९।१।११)
जैसे आहितानि ब्राह्मण विविध आहुति और मंत्रपदों से अभिषिक्त अग्नि को नमस्कार करता है, वैसे ही शिष्य अनंतज्ञान संपन्न होते हुए भी आचार्य की विनयपूर्वक सेवा करे।
यद्रा आउसंतेणं ति आजुषमाणेन श्रवणविधिमर्यादया गुरून् सेवमानेन, अनेनाप्येतदाह-विधिनैवोचितदेशस्थेन गुरुसकाशाच्छ्रोतव्यम्, न तु यथाकथञ्चित्, यत आह—
अथवा 'आउसंतेणं' से तात्पर्य है, सेवा करते हुए—श्रवणविधि की मर्यादा के अनुरूप गुरु की सेवा करते हुए। यह पद इस तथ्य का द्योतक है कि विधिपूर्वक उचित देश में स्थित होकर गुरु से सुनना चाहिए, न कि जहां-कहीं अवस्थित होकर। कहा भी है—
निद्दा-विगहापरिवल्लिएहिं गुत्तेहि पंजलिउडेहिं।
भत्ति-बहुमाणपुव्वं उवउत्तेहिं सुणेयव्वं।।
(आवनि ७०७, पञ्च. १००६)
निद्रा, विकथा आदि का वर्जन करके तीन गुप्तियों से गुप्त होकर बद्धांजलि हो, भक्ति और बहुमानपूर्वक एकनिष्ठ हो गुरु के वचनों को सुनना चाहिए।
एवमुक्त: पदार्थ:। पदविग्रहस्तु सामासिकपदविषय:, स चाऽऽख्यातमित्यादिषु दर्शित इति।
पद के अर्थ के पश्चात् पदविग्रह-पदों के विग्रह का क्रम है। पदविग्रह समस्त पदों का होता है। वह आख्यातम् आदि में उपदर्शित है।
इदानीं चालना-प्रत्यवस्थाने, ते च शब्दतोऽर्थतश्च, तत्र शब्दत: ननु मे इत्यस्य मम मह्यं वेति व्याख्यान-मुचितम्, षष्ठी-चतुर्थ्योरेवैकवचनान्तस्यास्मत्पदस्य मे इत्यादेशादिति, अत्रोच्यते, मे इत्ययं विभक्तिप्रति-रूपकोऽव्ययशन्दस्तृतीयैकवचनान्तास्मच्छन्दार्थे वर्त्तत इति न दोष:।
अब चालना और प्रत्यवस्थान का क्रम है—इनके शब्द और अर्थ की दृष्टि से दो भेद हैं। शब्दत: 'मे' की मम अथवा मह्यम् व्याख्या उचित है क्योंकि अस्मद् पद को षष्ठी और चतुर्थी एकवचन में 'मे' आदेश होता है। यहां विभक्ति सहश अव्यय 'मे' तृतीया एक वचनान्त अस्मत् शब्द के अर्थ में प्रयुक्त है, इसमें कोई दोष नहीं है।
अर्थतस्तु चालना—ननु वस्तु नित्यं वा स्यादनित्यं वा?, नित्यं चेत्तर्हि नित्यस्याऽप्रच्युता-ऽनुत्पन्न-स्थिरैकस्वरूपत्वाद्यो भगवत: सकाशे श्रोतृत्वस्वभाव: स एव कथं शिष्योपदशेकत्वस्वभाव इति?, किञ्च, शिष्योपदेशकत्वं तस्य पूर्वस्वभावत्यागे स्यादत्यागे वा?,
यदि त्यागे हन्त हतं वस्तुनो नित्यत्वम्, वस्तुन: स्वभावाव्यतिरिक्तत्वेन तत्क्षये तत्क्षतेरिति। अपरित्याग इति चेत्, न, विरुद्धयो: स्वभावयोर्युगपदसम्भवादिति। अथानित्यमिति पक्ष:, तदपि न, निरन्वयनाशे हि श्रोतु: श्रवणकाल एव विनष्टत्वात् कथनावसरेऽन्यस्यैवोत्पन्न-त्वादकथनप्रसङ्ग:, यज्ञदत्तश्रुतस्य देवदत्ताकथनवदिति। अत्र समाधिर्नयमतेनेति नयद्वारमवतरति।
अर्थत: चालना-वस्तु नित्य है अथवा अनित्य? यदि वस्तु नित्य है तो नित्य के अप्रच्युत, अनुत्पन्न, स्थिर, एक स्वरूप होने से भगवान के सम्मुख उनका जो श्रोतृत्व स्वभाव है वही शिष्य के लिए उपदेशक स्वभाव केसे बनेगा? और शिष्य के प्रति उपदेशकत्व पूर्व स्वभाव के परित्याग पर होगा अथवा त्याग न होने पर। यदि पूर्व स्वभाव का त्याग होने पर उपदेष्टा स्वभाव होगा, तब वस्तु की नित्यता ही खंडित हो जाएगी क्योंकि नित्यता वस्तु स्वभाव से अभिन्न होती है। अत: स्वभाव का क्षय होने पर वह नित्यता स्वत: क्षीण हो जाएगी। यदि पूर्व स्वभाव का परित्याग किए बिना ही नित्यता होती है, तो यह नहीं हो सकती क्योंकि दो विरुद्ध स्वभाव-श्रोतृत्व और उपदेशकत्व एक साथ नहीं हो सकते। और यदि अनित्य को पक्ष माना जाए तो वह भी संभव नहीं होगा क्योंकि निरन्वय नाश होने पर श्रोता का श्रवणकाल ही विनष्ट हो जाता है। कथन के अवसर पर किसी अन्य की उत्पत्ति होने से अकथन का प्रसंग होगा, यथा-यज्ञदत्त का सुना हुआ देवदत्त के अकथन की तरह।
समाधान—इसका समाधान नय मत से होगा। अत: नय द्वार का समवतार करते हैं। नय सात हैं—
तत्र नेगम-सङ्ग्रह-व्यवहारर्जुसूत्र-शब्द-समभि-रूढैवम्भूता नया:, तत्र चाद्यास्त्रयो द्रव्यमेवार्थो-ऽस्तीतिवादितया द्रव्यार्थिकेऽवतरन्ति, इतरे तु पर्याय एवार्थो-ऽस्तीतिवादितया पर्यायार्थिकनये, तदेवमुभय-मताश्रयणे द्रव्यार्थतया नित्यं वस्तु पर्यायार्थतया त्वनित्यमिति नित्यानित्यं वस्त्विति प्रत्येकपक्षोक्त— दोषाभावो गुड-नागरादिवदिति,एवमेव च सकल- व्यवहारप्रवृत्तिरिति, उक्तं च—
१. नेगम २. संग्रह ३. व्यवहार ४. ऋजुसूत्र ५. शब्द ६. समभिरूढ़ और ७. एवंभूत। इनमें प्रथम तीन का समवतार द्रव्यार्थिक में होता हैं। इनके अनुसार द्रव्य ही पदार्थ है। शेष चार पर्याय को ही सत् मानते हैं, अत: वे पर्यायार्थिक हैं। इन दोनों मतों का आश्रय लेने से द्रव्यार्थिक दृष्टि से वस्तु नित्य व पर्यायार्थिक दृष्टि से अनित्य सिद्ध होती है। उभयमत में प्रत्येक पक्ष में आनेवाले दोषों का निरसन हो जाता है, यथा-गुड़ और पान आदि। इस प्रकार समस्त व्यवहार की प्रवृत्ति होती है। कहा भी है—
सव्वं चियं पतिसमयं उप्पज्जति णासते य णिच्चं च।
एवं चेव य सुहदुक्खबंधमोक्खादिसब्भावो।।
(विभा. ५४१)
सभी पदार्थ प्रतिसमय उत्पन्न होते हैं, नष्ट होते हैं और ध्रुव रहते हैं। पदार्थ की इस त्रयात्मकता से ही सुख-दु:ख, बंध-मोक्ष आदि का सदभाव सिद्ध होता है।
उक्त: सूत्रस्पर्शकनिर्युक्त्यनुगम:। तदेवमधिकृत-सूत्रमाश्रित्य सूत्रानुगमसूत्रालापकनिक्षेप-सूत्रस्पर्शक-निर्युक्त्यनुगम-नया उपदर्शिता:, आराधितं च सक्रमं भाष्यकारवचनम्, तद्यथा—
सूत्रस्पर्शक निर्युक्ति अनुगम संपन्न है। इस प्रकार अधिकृत सूत्र 'सुयं मे आउसं'.....के आधार पर सूत्रानुगम, सूत्रालापकनिक्षेप, सूत्रस्पर्शकनिर्युक्ति अनुगम और नय का निर्देश किया गया है। भाष्यकार जिनभद्रगणी के वचन की यथाक्रम आराधना की है। यथा—
एवं सुत्ताणुगमो सुत्तालावयगतो य णिक्खेवो।
सुत्तप्फासियणिज्जुत्ती णया य वच्चति समयं तु।।
(विभा. ९९८)
सूत्रानुगम, सूत्रालापकनिक्षेप, सूत्रस्पर्शकनिर्युक्ति और नय—ये चारों सूत्र के साथ-साथ चलते हैं।
एतेषां चायं विषय उक्तो भाष्यकारेण—
विशेषावश्यक भाष्यकार ने इनका विषय यह बताया है—
होति कतत्थो वोत्तुं सपतच्छेतं सुतं सुताणुगमो।
सुत्तालावगणासो णामादिण्णासविणियोगं।।
सुत्तप्फासियणिज्जुत्तिणियोगो सेसओ पदत्थादी।
पायं सो च्चिय णेगमणयातिमतगोयरो होति।।
(विभा. १००६,१००७)
सूत्र का पदविग्रह सहित उच्चारण करके सूत्रानुगम कृतार्थ हो जाता है, उसका प्रयोजन समाप्त हो जाता है। सूत्रालापकनिक्षेप सूत्र पदों का नाम, स्थापना आदि के रूप में निक्षेप करके कृतार्थ हो जाता है।
शेष पदार्थ, पद विग्रह, चालना और प्रत्यवस्थान के विषय में सूत्रस्पर्शक निर्युक्ति की प्रवृत्ति होती है। प्राय: पदार्थ आदि ही नैगम आदि नयों का विषय बनते हैं।
एवं प्रतिसूत्रं स्वयमनुसरणीयम्, वयं तु संक्षेपार्थं क्वचित् किञ्चिदेव भणिष्याम इति।
इस प्रकार प्रत्येक सूत्र की व्याख्या स्वयं करनी चाहिए। हम (टीकाकार) संक्षेप के लिए कहीं कुछ ही बताएंगे।
सू. २. एगे आया।
(टी.) यदाख्यातं भगवता तदधुनोच्यते। तत्र सकलपदार्थानां सम्यमग्मिथ्याज्ञानश्रद्धानाऽनुष्ठानैर्विषयी-करणेनोपयोगनयनादात्मन: सर्वपदार्थप्राधान्यमतस्तद्विचारं तावदादावाह—एगे आया। एको न द्वद्यादिरूप आत्मा जीव:, कथञ्चिदिति गम्यते, तत्र अतति सततमवगच्छति अत सातत्यगमने (पा. धा. ३८) इति वचनाद् 'अत'—धातोर्गत्यर्थत्वाद् गत्यर्थानां च ज्ञानार्थत्वादनवरतं जानातीति निपातनादात्म जीव:, उपयोगलक्षणत्वादस्य सिद्ध-संसार्यवस्थाद्वयेऽप्युपयोगभावेन सततावबोध-भावात्, सततावबोधाभावे चाजीवत्वप्रसङ्गात्, अजीवस्य च सत: पुनर्जीवत्वाभावात्, भावे चाकाशादीनामपि तथात्वप्रसङ्गात्, एवं च जीवानादित्वाभ्युपगमाभाव-प्रसङ्गवं च इति।
जो भगवान ने कहा—उसका निरूपण कर रहा हूं। वह इस प्रकार है—आत्मा समस्त पदार्थों में प्रधान है, क्योंकि वह पदार्थो के सम्यक् ज्ञान, श्रद्धा और अनुष्ठान (आचरण) का विषय होने से उपयोग में आता है। अत: उसका विचार आदि में किया है—आत्मा एक है। आत्मा-जीव कथंचित् एक है, द्रय आदि रूप नहीं है, ऐसा जाना जाता है। 'अत'—सातत्यगमने (पा.धा. ३८) के अनुसार गति अर्थक 'अत' धातु से आत्मा शब्द की निपात से सिद्धि होती है। समस्त गति अर्थक धातुएं ज्ञानार्थक होती हैं। ‘अतति सततमवगच्छति'-अनवरत जानने के कारण आत्मा जीव है। यह उपयोग लक्षण है। सतत अवबोध रहने से सिद्ध और संसारी दोनों ही अवस्थाओं में उपयोग होता है, सतत अवबोध का अभाव होने पर जीव में अजीवत्व का प्रसंग होगा। अजीव में जीवत्व का अभाव होता है। अजीव में जीवत्व मानने पर आकाश आदि में भी जीवत्व का प्रसंग होगा। परिणामत: जीव के अनादित्व के सिद्धांत का भी अभाव होगा।
अथवा अतति सततं गच्छति स्वकीयान् ज्ञानादि-पर्यायानित्यात्मा। नन्वेवमाकाशादीनामप्यात्मशब्दव्यप-देशप्रसङ्ग:, तेषामपि स्वपर्यायेषु सततगमनाद्, अन्यथा अपरिणामित्वेनावस्तुत्वप्रसङ्गादिति, नैवम्, व्युत्पत्ति-मात्रनिमित्तत्वादस्य, उपयोगस्यैव च प्रवृत्तिनिमित्तत्वाद् जीव एव आत्मा, नाकाशादिरीति। यद्वा संसार्यपेक्षया नानागतिषु सततगमनात् मुक्तापेक्षया च भूततद्धाव-त्वादात्मेति।
अथवा जो सतत अपनी ज्ञान आदि पर्यायों को प्राप्त होता है, वह आत्मा है।
प्रश्न—ऐसा कहने पर आकाश आदि में भी आत्मा शब्द के कथन का प्रसंग होगा। क्योंकि वे भी अपनी पर्यायो में सतत गति करते रहते हैं। अन्यथा अपरिणामी होने से अवस्तुत्व का प्रसंग होगा।
समाधान—ऐसा नहीं है। इसकी व्युत्पत्ति ही निमित्त है और उपयोग ही प्रवृत्ति का निमित्त होने से जीव ही आत्मा है, आकाश आदि नहीं है। अथवा संसारी जीव की अपेक्षा से विविध गतियों में सतत गमन करने से और मुकत जीवों की अपेक्षा अतीत में उस रूप में होने से आत्मा है।
तस्य चेकत्वं कथञ्चिदेव, तथाहि—द्रव्यार्थतयैकत्व-मेकद्रव्यत्वादात्मन:, प्रदेशार्थतया त्वनेकत्वम-सङ्ख्येयप्रदेशात्मकत्वात् तस्येति। तत्र द्रव्यं च तदर्थश्चेति द्रव्यार्थ:, तस्य भावो द्रव्यार्थता प्रदेश-गुण-पर्यायाधारता, अवयविद्रव्यतेति यावत्। तथा प्रकृष्टो देश: प्रदेशो निरवयवोंऽश: स चासावर्थश्चेति प्रदेशार्थ:, तस्य भाव: प्रदेशार्थता, गुण पर्यायाधारावयव-लक्षणार्थतेति यावत्।
आत्मा का एकत्व कथंचित् ही है। आत्मा एक द्रव्य होने से द्रव्यार्थिक नय की दृष्टि से वह एक है। प्रदेशों की अपेक्षा असंख्य प्रदेशी होने से उसका अनेकत्व है। द्रव्य और उसका अर्थ द्रव्यार्थ है। उसका भाव द्रव्यार्थता है। यह प्रदेश, गुण और पर्याय के आधार के रूप में है। इसे अवयवी द्रव्यता भी कहते हैं। प्रकृष्ट देश-निरवयव अंश प्रदेश है। उसका अर्थ प्रदेशार्थ है, उसका भाव प्रदेशार्थता है। गुण और पर्याय का आधार अवयव लक्षणार्थता है।
नन्ववयविद्रव्यमेव नास्ति, विकल्पद्वयेन तस्यायुज्यमानत्वात्, खरविषाणवत्, तथाहि—अवयविद्रव्यमवयवेभ्यो भिन्नमभिन्नं वा स्याद्?, न तावदभिन्नम्, अभेदे हि अवयविद्रव्यवदवयवानामेकत्वं स्याद्, अवयववद्वाऽवयविद्रव्यस्याप्यनेकत्वं स्यात्, अन्यथा भेद एव स्यात्, विरुद्धधर्माध्यासस्य भेदनिबन्धनत्वादिति। भिन्नं चेत् तत् तेभ्य:, तदा किमवयविद्रव्यं प्रत्येकमवयवेषु सर्वात्मना समवैति देशतो वेति?, यदि सर्वात्मना तदाऽवयवसङ्ख्यमवयविद्रव्यं स्यात्, कथमेकत्वं तस्य?, अथ देशै: समवैति ततो यैदेशैरवयवेषु तद्वर्तते तेष्वपि देशेषु तत् कथं वर्त्तते देशत: सर्वतो वेति?, सर्वतश्चेत्तदेव दूषणम्, देशतश्चेत् तेष्वपि देशेषु कथमित्यादिरनवस्था स्यादिति।
प्रश्न—अवयवी द्रव्य है ही नहीं? क्योंकि खरविषाण की तरह दोनों विकल्पों में उसका प्रयोग नहीं हो सकता। यथा-अवयवी द्रव्य अवयव से भिन्न है अथवा अभिन्न है? वह अभिन्न नहीं है, क्योंकि अभेद मानने पर जाएगा अथवा अवयवों की तरह अवयवी द्रव्यों का भी अनेकत्व हो जाएगा। अन्यथा भिन्न ही होगा, क्योंकि विरुद्ध धर्मों का अध्यास (आभास) भेद आधारित होता है। यदि भिन्न है तो क्या उनमें अवयवी द्रव्य प्रत्येक अवयवो में सर्वात्मना रहते हैं अथवा एक देश में? यदि वे सर्वात्मना रहते हैं तो जितनी अवयवों की संख्या है उतने ही अवयवी द्रव्य हो जाएंगे फिर उनका एकत्व कैसे होगा? यदि अवयवी द्रव्य अवयवों के देश में रहते हैं तब अवयवों के जिस देश में वे रहते हैं, उन देशों में किस रूप में रहते हैं। वे देशत: रहते हैं अथवा सर्वत:? यदि सर्वत: रहते हैं तो यह साक्षात् दोष है और कहें कि देशत: रहते हैं तो फिर उन देशों में वे किस तरह रहते हैं? इत्यादि-इस प्रकार अनवस्था दोष होगा।
अत्रोच्यते, यदुक्तम्— विकल्पद्वयेन तस्यायुज्यमान'-त्वा'दिति तदयुक्तम्, एकान्तेन भेदाभेदयोरनभ्युपगमात्, अवयवा एव हि तथाविधैकपरिणामतया अवयविद्रव्यतया व्यपदिश्यन्ते, त एव च तथाविधविचित्रपरिणामापेक्षया अवयवा इति। अवयविद्रव्याभावे तु एते घटावयवा एते च पटावयवा इत्येवमसङ्कीर्णावयवव्यवस्था न स्यात्, तथा च प्रतिनियतकार्यार्थिनां प्रतिनियतवस्तूपादानं न स्यात्, तथा च सर्वमसमञ्जसमापनीपद्येत। सन्निवेश-विशेषाद् घटाद्यवयवानां प्रतिनियतता भविष्यतीति चेत्, सत्यम्, केवलं स एव सन्निवेशविशेषोऽवयविद्रव्यमिति। यच्चोच्यते विरुद्धधर्माध्यासो भेदनिबन्धनमिति, तदपि न सूक्तम्, प्रत्यक्षसंवेदनस्य परमार्थापेक्षया भ्रान्तत्वेन संव्यवहारापेक्षया त्वभ्रान्तत्वेनाभ्युपगमादिति, यदि नाम भ्रान्तमभ्रान्तं कथमित्येवमत्रापि वक्तुं शक्यत्वादिति।
समाधान—जैसा कहा गया कि विकल्प द्वय से वह घटित नहीं होता है, यह कथन युक्तियुक्त नहीं है क्योंकि जैन दर्शन में एकांत भेद और एकांत अभेद का सिद्धांत ही अस्वीकृत है। चूंकि अवयव ही तथाविध परिणमन की अपेक्षा से अवयवी द्रव्य के रूप में जाने जाते हैं। वे ही तथाविध विचित्र परिणमन की अपेक्षा से अवयव कहे जाते हैं। अवयवी द्रव्य के अभाव में ये घट के अवयव हैं, ये पट के अवयव है—ऐसी असंकीर्ण-पृथक् व्यवस्था नहीं हो सकती। प्रत्येक नियत कार्य के लिए वस्तु का प्रतिनियत उपादान भी नहीं हो सकता और सर्वत्र असमंजस की स्थिति उत्पन्न होगी। संघात विशेष से घट आदि अवयवों की प्रतिनियतता होगी, यदि ऐसा है तो यह सही है क्योंकि केवल वही संघात-विशेष अवयवी द्रव्य है। विरुद्ध धर्मों का अध्यास भेद का कारण है—यह जो कहा गया, वह भी सही नहीं है। क्योंकि प्रत्यक्ष संवेदन परमार्थ की अपेक्षा से भ्रांत है और सांव्यवहारिक की अपेक्षा से अभ्रांत माना गया है। वह चाहे भ्रांत है अथवा अभ्रांत, कैसे भी यहां उसका कथन करना संभव है? यथा—
किञ्च, विद्यते अवयविद्रव्यम्, अव्यभिचारितया तथैव प्रतिभासमानत्वाद्, अवयववन्नीलवद्वा। न चायमसिद्धो हेतु:, तथाप्रतिभासस्यानुभूयमानत्वात्, नाप्यनैकान्तिकत्वविरुद्धत्वे , सर्ववस्तुव्यवस्थाया: प्रतिभासाधीनत्वाद्, अन्यथा न किञ्चनापि वस्तु सिध्येदिति।
पक्ष—अवयवी द्रव्य होता है।
हेतु—क्योंकि वह अव्यभिचारी रूप में उसी प्रकार प्रतिभासित होता है।
दृष्टांत—यथा अवयव या आकाश।
यह हेतु असिद्ध भी नहीं है क्योंकि इसका प्रतिभास अनुभूति का विषय है। यह हेतु अनेकांतिक भी नहीं है क्योंकि अविरुद्ध है। सभी वस्तुओं की व्यवस्था प्रतीति अधीन है। इससे विपरीत मानने पर किसी भी वस्तु की सिद्धि नहीं होगी।
भवतु नामावयविद्रव्यम्, केवलमात्मा न विद्यते, तस्य प्रत्यक्षादिभिरनुपलभ्यमानत्वादिति, तथाहि—न प्रत्यक्षग्राह्योऽसावतीन्द्रियत्वात्, नाप्यनुमानग्राह्य:, अनुमानस्य लिङ्ग-लिङ्गिनो: साक्षात्सम्बन्धदर्शनेन प्रवृत्तेरिति, आगमगम्योऽपि नासौ, आगमानामन्योन्यं विसंवादादिति।
प्रश्न—अवयवी द्रव्य है, पर आत्मा का अस्तित्व नहीं है क्योंकि वह प्रत्यक्ष आदि प्रमाणों से उपलब्ध नहीं है, जैसा कहा गया है—यह अतीन्द्रिय होने से प्रत्यक्ष ग्राह्य नहीं है। यह अनुमान ग्राह्य भी नहीं है क्योंकि लिंग और लिंगी के साक्षात् दर्शन से ही अनुमान की प्रवृत्ति होती है। यह आगमगम्य भी नहीं है क्योंकि आगमों में परस्पर विसंवादिता है।
अत्रोच्यते, केयमनुलपभ्यमानता?, किमेकपुरुषाश्रिता सकलपुरुषाश्रिता वा?, यद्येकपुरुषाश्रिता, न तयाऽऽत्माभाव: सिध्यति, सत्यपि वस्तुनि तस्या: सम्भवात्, न हि कस्यचित् पुरुषविशेषस्य घटाद्यर्थग्राहकं प्रमाणं न प्रवृत्तमिति सर्वत्र सर्वदा तदभावो निर्णेतुं शक्य इति, न हि प्रमाणनिवृत्तौ प्रमेयं विनिवर्त्तते, प्रमेयकार्यत्वात् प्रमाणस्य, न च कार्याभावे कारणाभावो दृष्ट इत्यनैकान्तिकताऽनुपलम्भहेतो:।
समाधान—यह अनुपलब्धता क्या है? यह किसी एक पुरुष के आश्रित है अथवा समस्त पुरुषों के? यदि एक पुरुष आश्रित है तो उससे आत्मा का अभाव सिद्ध नहीं होता, क्योंकि वस्तु के होने पर ही उसकी अनुपलब्धता संभव होगी। किसी पुरुष विशेष की घट आदि पदार्थों के ग्राहक प्रमाण में प्रवृत्ति न होने से उनका सर्वत्र सर्वथा अभाव है, यह निर्णय करना संभव नहीं है। प्रमाण की निवृत्ति से प्रमेय का विनिवर्तन नहीं हो सकता क्योंकि प्रमाण प्रमेय का कार्य है। कार्य के अभाव में कारण का अभाव नहीं देखा जाता। इस प्रकार यह अनुपलम्भ हेतु अनेकांतिक हो जाता है।
सकलपुरुषाश्रितानुपलम्भस्त्वसिद्ध इत्यसिद्धो हेतु:, न ह्यसर्वज्ञेन सर्वे पुरुषा: सर्वदा सर्वत्रात्मानं न पश्यन्तीति वक्तुं शक्यमिति।
समस्त पुरुषाश्रित अनुपलम्भता असिद्ध है। अत: यह हेतु असिद्ध है। असर्वज्ञ यह नहीं कह सकते कि सभी पुरुष सर्वदा सर्वत्र आत्मा को नहीं देखते हैं।
किञ्च, विद्यते आत्मा, प्रत्यक्षादिभिरुप-लभ्यमानत्वात्, घटवदिति, न चायमसिद्धो हेतु:, यतोऽस्मदादिप्रत्यक्षेणाप्यात्मा तावद् गम्यत एव, आत्मा हि ज्ञानादनन्य:, आत्मधर्म्मत्वात् ज्ञानस्य, तस्य च स्वसंविदितरूपत्वात्, स्वसंविदितत्वं च ज्ञानस्य नीलज्ञानमुत्पन्नमासीदित्यादिस्मृतिदर्शनात्, न ह्यस्व-संविदिते ज्ञाने स्मृतिप्रभवो युज्यते, प्रमात्रन्तरज्ञानस्यापि स्मृतिगोचरत्वप्रसङ्गादिति, तदेवं तदव्यतिरिक्तज्ञान-गुणप्रत्यक्षत्वे आत्मा गुणी प्रत्यक्ष एव, रूपगुणप्रत्यक्षत्वे घटगुणिप्रत्यक्षत्ववदिति, उक्तं च—
अत: प्रतिज्ञा—आत्मा है।
हेतु—क्योंकि वह प्रत्यक्ष आदि से उपलभ्यमान है।
दृष्टांत—जैसे घड़ा।
यह हेतु असिद्ध भी नहीं है। क्योंकि अस्मद् आदि प्रत्यक्ष से भी आत्मा का ही बोध होता है। आत्मा ज्ञान से अनन्य है। क्योंकि ज्ञान आत्मा का धर्म है। वह ज्ञान स्वसंवित्ति रूप है। क्योंकि ज्ञान की स्वसंविदिता—नील ज्ञान उत्पन्न हुआ था, इस प्रकार की स्मृति में देखी जाती है। अस्वसंविदित ज्ञान में स्मृति उत्पन्न नहीं हो सकती। क्योंकि प्रमाता का अन्तरज्ञान भी स्मृति का विषय होता है। इस प्रकार उससे अव्यतिरिक्त ज्ञानगुण के प्रत्यक्ष होने पर गुणी आत्मा का प्रत्यक्ष ही है। यथा-रूप गुण के प्रत्यक्ष होने से घट-गुणी प्रत्यक्ष है। कहा भी है—
गुणपच्चक्खत्तणओ गुणी वि जीवो घडो व्व पच्चक्खो।
घडओ वि घेप्पति गुणी गुणमेत्तग्गहणतो जम्हा।।
(विभा. २०१३)
जिसके गुण प्रत्यक्ष होते हैं, वह गुणी भी प्रत्यक्ष होता है। घट भी गुणी है क्योंकि रूप आदि गुणों के ग्रहण मात्र से उसका भी ग्रहण हो जाता है। वैसे ही विज्ञान आदि गुणों के प्रत्यक्ष होने से आत्मा भी प्रत्यक्ष होता है।
तथा—
और भी कहा है—
अण्णोऽणण्णो व्व गुणी होज्ज
गुणेहिं जइ णाम सोऽणण्णो।
णणु गुणमेत्तम्गहणे घेप्पति जीवो गुणी सक्खं।।
अध अण्णो तो एवं गुणिणो
न घडातयो वि पच्चक्खा।
गुणमेत्तग्गहणातो जीवम्मि कतो वियारो यं।।
(विभा. २०१४,२०१५)
यदि कहो कि गुणों के प्रत्यक्ष होने पर गुणी के प्रत्यक्ष होने का प्रसंग कहां से आया तो यहां प्रश्न होता है कि तुम्हारे मत से गुणी गुणों से भिन्न है या अभिन्न?
यदि गुणी गुणों से अभिन्न है तब तो स्मृति आदि गुणों के ग्रहण मात्र से गुणी जीव का भी साक्षात् ग्रहण हो जाना चाहिए।
यदि गुणी को गुणों से भिन्न मानें तो इन्द्रियों के द्वारा रूप आदि विषयों का ही ग्रहण होगा। गुणों का ग्रहण मात्र होने से घट आदि गुणी भी प्रत्यक्ष नहीं हो सकता, तब जीव के विषय में तो कहना ही क्या?
ये तु सकलपदार्थसार्थस्वरूपाविर्भावनसमर्थज्ञान-वन्तस्तेषां सर्वात्मनैव प्रत्यक्ष इति। तथाऽनुमान-गम्योऽप्यात्मा, तथाहि—विद्यमानकर्तृकमिदं शरीरम्, भोग्यत्वात्, ओदनादिवत्, व्योमकुसुमं विपक्ष:, स च कर्ता जीव इति। नन्वोदनकर्तृवन्मूर्त्त आत्मा सिध्यतीति साध्यविरुद्धो हेतुरिति, नैवम्, संसारिणो मूर्तत्वेनाप्यभ्युपगमाद्, आह च—
जो समस्त पदार्थों के स्वरूप को अर्थ सहित प्रकट करने में समर्थ ज्ञानवाले हैं, उनके लिए सभी वस्तुएं सर्वात्मना ही प्रत्यक्ष हैं। आत्मा अनुमान गम्य भी है, यथा—
प्रतिज्ञा—इस शरीर का कोई कर्ता है।
हेतु—क्योंकि यह भोग्य है।
यथा—ओदन-भात आदि।
विपक्ष—आकाश कुसुम।
निगमन—वह कर्ता जीव है।
प्रश्न—जीव का कर्तृत्व ओदन कर्तृत्व की तरह मानने पर आत्मा की मूर्तता सिद्ध होगी। इस प्रकार यह हेतु साध्य विरुद्ध होगा।
समाधान—ऐसा नहीं होगा क्योंकि संसारी जीव को मूर्त भी माना गया है, जैसे कहा भी है—
जो कत्ताति स जीवो सज्झविरुद्धो त्ति ते मती हुज्जा।
मुत्ताइपसंगातो तं णो संसारिणोऽदोसो।।
(विभा. २१२५)
वायुभूति—जो देह का कर्ता, अधिष्ठाता है बह जीव है। आपके मत से यह हेतु साध्य विरुद्ध है क्योंकि इससे जीव के मूर्त आदि होने का प्रसंग आएगा।
भगवान महावीर—संसारी जीव सशरीर होने से कथंचित् मूर्त ही होता है। अत: उक्त हेतु में कोई दोष नहीं है।
न चायमेकान्तो यदुत लिङ्ग्यविनाभूतलिङ्गोपलम्भ-व्यतिरेकेणानुमानस्यैव एकान्ततोऽप्रवृत्तिरिति, हसितादि-लिङ्गविशेषस्य ग्रहाख्यलिङ्गयविनाभावग्रहणमन्तरेणापि ग्रहगमकत्वदर्शनात्, न च देह एव ग्रहो येनान्यदेहे दर्शनमविनाभावग्रहणनियामकं भवतीति, उक्तं च—
यह हेतु ऐकांतिक भी नहीं है। यदि यह कहें कि लिंगी—जीव के अविनाभावी लिंग की प्राप्ति न होने पर अनुमान की एकांतत: अप्रवृत्ति होगी, ऐसा नहीं है क्योंकि हास्य, रुदन आदि लक्षण विशेष को देखकर ग्रह, भूत आदि लिंगी के अविनाभाव संबंध के ग्रहण के बिना भी ग्रह आदि का गमकत्व जाना जाता है। और देह ही ग्रह नहीं है, जिससे दूसरे शरीरों में उसका दर्शन अविनाभाव ग्रहण का नियामक होता हो, कहा भी है—
सो णेगंतो जम्हा लिंगेहि समं ण दिट्ठपुव्वो वि।
गहलिंगदरिसणातो गहोऽणुमेयो सरीरम्मि।।
(विभा. २०२१)
यह मान्यता युक्त नहीं है, क्योंकि पूर्व में हेतु के साथ साध्य को देखा गया हो तभी उस हेतु से साध्य की सिद्धि होती है—ऐसा कोई एकांत नियम नहीं है। हमने ग्रह (देवता विशेष, भूत, पिशाच) आदि को हास्य, रुदन आदि हेतुओं के साथ पहले कभी नहीं देखा फिर भी इन लक्षणों को देखकर दूसरों के शरीर में ग्रह, भूत आदि का अनुमान कर लिया जाता है। इस प्रकार लिंग दर्शन के अभाव में भी आत्मा का अनुमान हो सकता है।
आगमगम्यत्वं त्वात्मन: 'एगे आया’ इत एव वचनात्। न चास्यागमान्तरैर्विसंवाद: संभावनीय:, सुनिश्चिताप्तप्रणीतत्वादस्येति, बहु वक्तव्यमत्र, तच्च स्थानान्तरादवसेयमिति। किञ्च, आत्माभावे जातिस्मरणादयस्तथा प्रेतीभूतपितृ-पितामहादिकृतानु-ग्रहोपघातौ च न प्राप्नुयुरिति।
आत्मा की आगम गम्यता 'एगे आया' इस वचन से स्वत: सिद्ध है। सुनिश्चित रूप से आप्त प्रणीत होने से इस आगम में परस्पर विसंवाद की संभावना नहीं है। यद्यपि यहां कथनीय बहुत है, वह भी स्थानान्तर से ज्ञातव्य है। आत्मा के अभाव में जातिस्मरण ज्ञान आदि तथा प्रेतयोनिगत पिता, दादा आदि कृत अनुग्रह और उपघात प्राप्त नहीं होंगे।
आत्मनस्तु सप्रदेशत्वमवश्यमभ्युपगन्तव्यम्, निरवयवत्वे तु हस्ताद्यवयवानामेकत्वप्रसङ्ग: प्रत्यवयवं स्पर्शाद्यनुपलब्धिप्रसङ्गश्चेति सप्रदेश आत्मा, प्रत्यवयवं चैतन्यलक्षणतद्गुणोपलम्भात्, प्रतिग्रीवाद्यवयवमुपलभ्य-मानरूपगुणघटवदिति स्थापितमेतत् 'द्रव्यार्थतया एक आत्मा' इति।
आत्मा की सप्रदेशात्मकता अवश्य माननी चाहिए। निरवयव मानने पर हाथ आदि अवयवों के एकत्व और प्रत्येक अवयव की स्पर्श आदि की अनुपलब्धि का प्रसंग होगा। अत: आत्मा सप्रदेशी है। प्रत्येक अवयव में चैतन्य लक्षण रूप आत्मा के गुणों का अनुभव होता है। जैसे ग्रीवा आदि प्रत्येक अवयव दिखाई देने पर भी घड़ा एक होता है उसी प्रकार द्रव्यार्थिक नय से आत्मा एक है—यह स्थापित है।
अथवा एक आत्मा कथञ्चिदिति, प्रतिक्षणं सम्भवदपरापरकालकृतकुमार-तरुण-नर-नारकत्वादि-पर्यायैरुत्पाद-विनाशयोगेऽपि द्रव्यार्थतयैकत्वादस्य, यद्यपि हि कालकृतपर्यायैरुत्पद्यते नश्यति च वस्तु तथापि स्व-परपर्यायरूपानन्तधर्मात्मकत्वात् तस्य न सर्वथा नाशो युक्त इति, आह च—
अथवा आत्मा कथंचित् एक है—प्रतिक्षण होने वाली विविध कालजन्य कुमार, तरुण आदि अवस्थाएं नर, नारक आदि पर्यायों की उत्पत्ति और विनाश होने पर भी प्रव्यार्थिक दृष्टि से एक होने से आत्मा एक है। यद्यपि कालकृत पर्यायों की दृष्टि से वस्तु उत्पन्न-नष्ट होती रहती है तथापि स्व-पर पर्याय रूप में अनंतधर्मात्मक होने से उसका सर्वथा नाश उपयुक्त नहीं है। कहा भी है—
ण हि सव्वधा विणासो अद्धापज्जायमेत्तणासम्मि।
सपरपज्जायाणंतधम्मणो वत्थुणो जुत्तो।।
(विभा. २८७५)
उत्पाद के अनन्तर विनाश का तात्पर्य है—अद्धा पर्याय का नाश। अद्धापर्याय—काल की पर्याय का नाश होने मात्र से वस्तु के सर्वथा विनाश का कथन युक्त नहीं है क्योंकि वस्तु स्व-पर आदि अनन्त पर्यायों से युक्त होती है।
किञ्च, प्रतिक्षणं क्षयिणो भावा: ( ) इत्येत-स्माद् वचनात् प्रतिपाद्यस्य यत् क्षणभङ्गविज्ञानमुपजायते तदसङ्ख्यातसमयैरेव वाक्यार्थग्रहणपरिणामाज्जायते, न तु प्रतिपत्तु: प्रतिसमयं विनाशे सति, यत एकैकमप्यक्षरं पदसत्कं सङ्ख्यातीतसमयसम्भूतम्, सङ्ख्यातानि चाक्षराणि पदम्, सङ्ख्यातपदं च वाक्यम्, तदर्थग्रहणपरिणामाच्च 'सर्व क्षणभङ्गरम्' इति विज्ञानं भवेत्, तच्चायुक्तं समयनष्टस्येति, आह च—
प्रतिक्षणं क्षयिणो भावा:—भाव प्रतिक्षण क्षीण होते हैं, इस वचन से प्रतिपाद्य का जो क्षणभंगविज्ञान उत्पन्न होता है, वह वाक्यार्थं के ग्रहण के परिणमन से असंख्यात समयों से ही पैदा होता है। प्रतिपादक का प्रतिसमय विनाश होने पर वह ज्ञान नहीं हो सकता। एक-एक अक्षर भी पैदा होता है तो उसकी उत्पत्ति में संख्यातीत समय होता है। और संख्यात अक्षरों का पद होता है। संख्यात पदों का वाक्य होता है। उसके अर्थग्रहण और परिणाम से 'सर्वक्षणिक है' यह विज्ञान होता है। अत: प्रतिक्षण पदार्थ नष्ट होता है, यह कथन अयुक्त है। कहा भी है—
किध वा सव्वं खणियं विण्णातंयं,
जती मती सुतातो त्ति।
तदसंखसमयसुत्तत्थगहणपरिणामतो जुत्तं।।
(विभा. २८८३)
अथवा सब कुछ क्षणिक है, यह आपने केसे जाना? यदि कहो कि श्रुतज्ञान से हमने जाना है तो श्रुतज्ञान में सूत्र के अर्थ ग्रहण में असंख्येय समय लग जाते हैं। तब यह सर्व क्षणिक ज्ञान होता है।
ण तु पतिसमयविणासे जेणेक्केक्ककखरं चि य पदस्स।
संखातीतसमइयं संखेज्जाइं पदं ताइं।।
संखेज्जपतं वक्कं तदत्थगहणपरिणामतो होज्जा।
सव्वखणभंगणाणं तदजुत्तं समयणट्ठस्स।।
(विभा. २८८४,२८८५)
प्रतिक्षण विनाश मानने पर 'सर्वं क्षणिकं’ का ज्ञान नहीं हो सकता क्योंकि पद सावयव होता है। संख्यात अक्षर समुदित होने पर पद बनता है। संख्यात पदों से वाक्य निष्पन्न होता है। उस वाक्य के अर्थ ग्रहण में चित्त का परिणाम जुड़ता है तब क्षणभंगवाद का ज्ञान होता है। अत: उत्पत्ति के अनंतर ही नाश का कथन युक्तियुक्त नहीं है।
तथा सर्वथोच्छेदे तृप्त्यादयो न घटन्ते, पूर्वसंस्कारानुवृत्तावेव तेषां युज्यमानत्वाद्, आह च—
सर्वथा उच्छेद मानने पर तृप्ति आदि घटित नहीं होते हैं। तृप्ति आदि पूर्व संस्कारों की अनुवृत्ति होने पर ही प्रयोग में आती है। कहा भी है—
तत्ती समो किलामो सारिक्ख विवक्ख पच्चयादीणि।
अज्झयणं ज्झाणं भावणा य का सव्वणासम्मि।।
(विभा. २८८६)
उत्पत्ति के अनन्तर वस्तु का सर्वथा नाश मानने पर तृप्ति, श्रम, क्लांति, साहश्य, वैधर्म्य, प्रतीति आदि तथा अध्ययन, ध्यान, भावना—ये सब कैसे घटित होंगे।
तत्र तृप्ति: ध्राणि:, श्रम: अध्वादिखेद:, क्लमो ग्लानि:, सादृश्यं साधर्म्यम्, विपक्षो वैधर्म्यम्, प्रत्यय: अवबोध:, शेषपदानि प्रतीतानि, इत्यादि बहु वक्तव्यं तत्तु स्थानान्तरावसेयमिति। तदेवमात्मा स्थिति-भवन-भङ्गरूप: स्थिररूपापेक्षया नित्यो नित्यत्वाच्चैक:, भवन-भङ्गरूपापेक्षया त्वनित्य: अनित्यत्वाच्चानेक इति, आह च—
यहां तृप्ति-संतुष्टि, श्रम-रास्ते की थकान, क्लम-ग्लानि, सादृश्य-साधर्म्य, विपक्ष-वैधर्म्य, प्रत्यय अवबोध के अर्थ में है। शेष पद प्रतीत ही हैं। यहां भी बहुत कथनीय है, वह भी स्थानान्तर से ज्ञातव्य है। इसी प्रकार आत्मा स्थिति-ध्रौव्य, भवन-उत्पाद, भंग-नाश रूप है। स्थिर रूप की अपेक्षा से वह नित्य है और नित्य होने से वह एक है। उत्पाद और व्यय की अपेक्षा वह अनित्य है और अनित्य होने से वह अनेक है। कहा भी है—
जमणंतपज्जयमयं वत्थु भुवणं व चित्तपरिणामं।
थिति-विभवभंगरूवं णिच्चाणिच्चातितोभिमतं।।
(विभा. २८९८)
वस्तु अनन्त पर्यायात्मक होती है। वह स्थिति, उत्पाद और विनाश से युक्त तथा नित्य-अनित्य स्वभाववाली होती है। अत: त्रिभुवन की भांति उसका परिणमन विचित्र होता है।
एवं च—
सुह दुक्ख-बंध-मोक्खा उभयणयमयाणुवत्तितो जुत्ता।
एगतरपरिच्चाए सव्वव्ववहारवुच्छित्ती।।
(विभा. २८९९)
इस तरह सुख-दु:ख, बंध-मोक्ष—ये भी द्रव्यार्थिक और पर्यायार्थिक दोनों नयों का अनुवर्तन करने पर घटित होते हैं। दोनों नयों में से किसी एक का परित्याग (अस्वीकार) कर देने पर सुख-दु:ख आदि समस्त व्यवहारों का उच्छेद हो जाएगा।
अथवा एक आत्मा कथञ्चि-देवेति, यतो जैनानां न हि सर्वथा किञ्चिद्वस्तु एकमनेकं वाऽस्ति, सामान्य-विशेषरूपत्वाद्वस्तुन:।
आत्मा कथंचित् एक ही है। जैन दर्शन में कोई भी वस्तु सर्वथा एक अथवा अनेक नहीं होती है क्योंकि वस्तु का स्वरूप सामान्य-विशेषात्मक है।
अथ ब्रूयात्विशेषरूपमेव वस्तु, सामान्यस्य विशेषेभ्यो भेदाभेदाभ्यां चिन्त्यमानस्यायोगात्, तथाहि— सामान्यं विशेषेभ्यो भिन्नमभिन्नं वा स्यात्? न भिन्नमुपलम्भाभावाद्, न चानुपलभ्यमानमपि सत्तया व्यवहत्तु शक्यम्, खरविषाणस्यापि तथाप्रसङ्गात्। अथाभिन्नमिति पक्ष:, तथा च सामान्यमात्रं वा स्याद्विशेषमात्रं वेति, न ह्येकस्मिन् सामान्यमेकं विशेषास्त्वनेकरूपा इत्यसङ्कीर्णवस्तुव्यवस्था स्यादिति,
प्रश्न—वस्तु विशेष रूप ही होती है क्योंकि सामान्य का विशेष से भेद और अभेद दोनों दृष्टियों से चिंतन ही संभव नहीं है। जैसे कहा है—सामान्य विशेष से भिन्न है अथवा अभिन्न है? वह भिन्न नहीं है। क्योंकि उसके अनुभव का अभाव है। और अनुपलभ्यमान का सत् की तरह व्यवहार भी नहीं हो सकता। ऐसा होने पर खरविषाण भी सत की भांति मान्य होगा। यदि अभिन्न पक्ष को स्वीकार करें तब या तो वह सामान्य मात्र होगा या फिर विशेष होगा। एक ही वस्तु में सामान्य की दृष्टि से एक रूप और विशेष की दृष्टि से अनेक रूप मानने पर वस्तु व्यवस्था असंकीर्ण हो जाएगी।
अत्रोच्यते, न ह्यस्माभि: सामान्य-विशेषयोरेकान्तेन भेदोऽभेदो वाऽभ्युपगम्यते, अपि तु विशेषा एव प्रधानीकृतातुल्यरूपा उपसर्जनीकृततुल्यरूपा विषमतया प्रज्ञायमाना विशेषा व्यपदिश्यन्ते, त एव च विशेषा उपसर्जनीकृतातुल्यरूपा: प्रधानीकृततुल्यरूपा: समतया प्रज्ञायमाना: सामान्यमिति व्यपदिश्यन्त इति, आह च—
समाधान—जैन दर्शन में सामान्य और विशेष में एकांत भेद अथवा एकांत अभेद स्वीकार नहीं किया जाता है। अपितु विशेष-भेद ही अतुल्यरूपता की प्रधानता और तुल्यरूपता की गौणता होने से असमानता की दृष्टि से निरूपित होने पर विशेष कहे जाते हैं। वे विशेष ही अतुल्यरूपता को गौण कर और तुल्यरूपता को प्रमुखता देने पर साम्यता से प्रतिपादित होते हुए सामान्य कहे जाते हैं। जैसे कहा है—
निर्विशेषं गृहीताश्च भेदा: सामान्यमुच्यते।
ततो विशेषात् सामान्यविशिष्टत्वं न युज्यते।।
विशेष रहित ग्रहण किए गए भेद सामान्य कहलाते हैं, इसलिए विशेष होने से सामान्य का विशेष के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता।
वैषम्यसमभावेन ज्ञायमाना इमे किल।
प्रकल्पयन्ति सामान्यविशेषस्थितिमात्मनि।।
( )
विषम और सम रूप से जाने जाते हुए ये भेद आत्मा में सामान्य व विशेष स्थिति निश्चय करते हैं।
तदेवं सामान्यरूपेणात्मा एको विशेषरूपेण त्वनेक:, न चात्मनां तुल्यं रूपं नास्ति, एकात्मव्यतिरेकेण शेषात्मनामनात्मत्वप्रसङ्गादिति, तुल्यं च रूपमुपयोग:, उपयोगलक्षणो जीव: ( ) इति वचनात्, तदेवमुपयोगरूपैकलक्षणत्वात् सर्वे एवात्मान एकरूपा:, एवं चैकलक्षणत्वादेक आत्मेति। अथवा जन्म-मरण-सुख-दु:खादिसंवेदनेष्वसहायत्वादेक आत्मेति भावनीय-मिति। इह च सर्वसूत्रेषु कथञ्चिदित्यनुस्मरणीयम्, कथञ्चिट्ठादस्याविरोधेन सर्ववस्तुव्यवस्थानिबन्धनत्वात्, उक्तं च—
इसलिए सामान्य रूप से आत्मा एक है और विशेष रूप से वह अनेक है। आत्माओं का तुल्य रूप नहीं है, ऐसा नहीं है। अन्यथा एक आत्मा का निषेध करने पर शेष आत्माओं में अनात्मत्व का प्रसंग होगा। वह तुल्य रूप उपयोग है। तत्त्वार्थ सूत्र के अनुसार जीव उपयोग लक्षणवाला है। उस उपयोग रूप एक लक्षण से सभी आत्माएं एक रूप है। एक लक्षण होने से 'एक आत्मा' कहा गया है। अथवा जन्म, मरण, सुख-दु:ख आदि में असहाय होने से आत्मा एक है, ऐसा माना जाना चाहिए। यहां सब सूत्रों में 'कथंचित्' स्मर्तव्य है क्योंकि सभी वस्तुओं की व्यवस्था कथंचिद् वाद के अविरोध से सुनिश्चित होती है। कहा भी है—
स्याद्वादाय नमस्तस्मे यं विना सकला: क्रिया:।
लोकद्वितयभाविन्यो नैव साङ्गत्यप्रियति।।
( )
उस स्याद्वाद को नमस्कार है जिसके बिना लौकिक और लोकोत्तर दोनों प्रकार की समस्त क्रियाएं संगत नहीं हो सकती।
तथा
और
नयास्तव स्यात्पदसत्त्वलाञ्छिता
रसोपविद्धा इव लोहधातव:।
भवन्त्यभिप्रेतफला यतस्ततो
भवन्तमार्या: प्रणता हितैषिण:।।
(बृस्तोत्र)
'स्याद' पद से लांछित आपके नय अभिप्रेत फल को देने वाले हैं, जैसे रस से उपविद्ध लोह धातु वांछित फल देती है। अत: हिताकांक्षी-मोक्षाभिलाषी उनके प्रति प्रणत रहते हैं।
सू. ३,४—एगे....किरिया।
(टी.) आत्मन एकत्वमुक्तन्यायतोऽभ्युपगच्छद्भिरपि कैश्चिन्निष्क्रियत्वं तस्याभ्युपगतमतस्तन्निराकरणाय तस्य क्रियावत्त्वमभिधित्सु: क्रियाया: करणभूतं दण्डस्वरूपं प्रथमं तावदभिधातुमाह-एगे दंडे, एकोऽविवक्षित-विशेषत्वात् दण्ड्यते ज्ञानाद्यैश्वर्यापहारतोऽसारीक्रियते आत्माऽनेनेति दण्ड:, स च द्रव्यतो भावतश्च, द्रव्यतो यष्टिर्भावतो दुष्प्रयुक्तं मन: प्रभृति।
उपरोक्त न्याय से आत्मा के एकत्व को स्वीकार करते हुए भी कुछ दार्शनिक आत्मा को निष्क्रिय मानते हैं। उनके मत के निराकरण के लिए आत्मा की क्रियावत्ता को बताने की इच्छा से क्रिया के करण-कारणभूत दंड के स्वरूप को बताने के लिए कहते हैं—दंड एक है। विशेष की विवक्षा न होने से वह एक है। जो दंडित करता है, ज्ञान आदि ऐश्वर्य का अपहरण करके आत्मा को असार करता है, वह दंड है। उसके दो भेद हैं—द्रव्यत: दंड और भावत: दंड। द्रव्यत: दंड यष्टि है। भावत: दंड दुष्प्रयुक्त मन आदि है।
तेन चात्मा क्रियां करोतीति तामाह-एगा किरिया, एका अविवक्षित-विशेषतया करणमात्रविवक्षणात् करणं क्रिया कायिक्यादिकेति।
आत्मा उसी दंड से क्रिया करती है अत: क्रिया का वर्णन करते हैं—क्रिया एक है। विशेष की विवक्षा न होने से वह एक है और करण मात्र की विवक्षा से करण क्रिया है, जैसे—कायिकी आदि।
अथवा एगे दंडे, एगा किरिय ति सूत्रद्वयेनात्मनोऽ-क्रियत्वनिरासेन सक्रियत्वमाह, यतो दण्डक्रियाशब्दाभ्यां त्रयोदश क्रियास्थानानि प्रतिपादितानि, तत्रार्थदण्डा-ऽनर्थदण्ड-हिंसादण्डा-5कस्माहण्ड-दृष्टिविपर्यासदण्ड-रूप: पञ्चविधो दण्ड:। परप्राणापहरणलक्षणो दण्डशब्देन गृहीत:, तस्य चैकत्वं वधसामान्यादिति, क्रियाशब्देन तु मृषाप्रत्यया १, अदत्तादानप्रत्यया २, आध्यात्मिकी ३, मानप्रत्यया ४, मित्रद्वेषप्रत्यया ५, मायाप्रत्यया ६, लोभप्रत्यया ७, ऐर्यापथिकी ८, अष्टविधा क्रियोक्ता, तदेकत्वं च करणमात्रसामान्यादिति। दण्ड-क्रिययोश्च स्वरूप-विशेषमुपरिष्टात् स्वस्थान एव वक्ष्याम इति। अक्रियावत्त्वनिरासश्चात्मन एवम्—यै: किलाक्रियावत्त्व-मभ्युपगतमात्मनस्तैर्भोक्तृत्वमप्यभ्युपगतमतो भुजिक्रिया-निर्वर्तनसामर्थ्ये सति भोकतृत्वमुपपद्यते, तदेव च क्रियावत्त्वं नामेति।
अथवा दंड एक है। क्रिया है—इस सूत्र इय से आत्मा की अष्क्रियता का निरसन करके सक्रियता का कथन किया गया है। क्योंकि दंड और क्रिया शब्द से १३ प्रकार के क्रियास्थान प्रतिपादित किए गए हैं। १. अर्थ दंड २. अनर्थ दंड ३. हिंसा दंड ४. अकस्मात् दंड ५. दृष्टि विपर्यास दंड—ये पांच प्रकार के दंड है पर प्राण अपहरण लक्षण-दूसरों के प्राणों का अपहरण करने वाला होने से यह 'दंड' शब्द से गृहीत है। वध सामान्य की दृष्टि से उसका एकत्व है। क्रिया शब्द से मृषाप्रत्यया, अदत्तादानप्रत्यया, आध्यात्मिकी, मानप्रत्यया, मित्रद्वेषप्रत्यया, मायाप्रत्यया, लोभप्रत्यया, ऐर्यापथिकी—ये आठ क्रियाएं निरूपित हैं। उसका एकत्व करण मात्र सामान्य से है। दंड और क्रिया के स्वरूप विशेष को आगे स्वस्थान में ही बताया जाएगा। इससे आत्मा की अक्रियावत्ता का निरसन होता है। जिन्होंने आत्मा के अक्रियत्व को स्वीकार किया है वे भी उसके भोक्तृत्व को स्वीकार करते हैं। भोग क्रिया के निवर्तन का सामर्थ्य होने पर ही भोक्तृत्व घटित होता है। उसी का नाम क्रियावत्ता है।
अथ प्रकृति: करोति पुरुषस्तु भुङ्क्ते प्रतिबिम्बन्यायेनेति, तदयुक्तम्, कथञ्चित् सक्रिय-त्वमन्तरेण प्रकृत्युपधानयोगेऽपि प्रतिबिम्बभावानुपपत्ते:, रूपान्तरपरिणमनरूपत्वात् प्रतिबिम्बस्य। अथ प्रकृतिविकाररूपाया बुद्धेरेव सुखाद्यर्थप्रतिबिम्बनं नात्मन:, तर्हि नास्य भोग:, तदवस्थत्वात्तस्येति, अत्रापि बहु वक्तव्यं तत्तु स्थानान्तरादवसेयमिति।
इसलिए सांख्यों के द्वारा यह जो कहा गया है—प्रकृति करती है, पुरुष प्रतिबिम्ब न्याय से भोग करता है, वह अयुक्त है क्योंकि कथंचित् सक्रियता के बिना प्रकृति का उपधान योग (सामीप्य) होने पर भी प्रतिबिम्ब भाव की सिद्धि नहीं होती। प्रतिबिम्ब रूपान्तर परिणमन रूप होता है। इस प्रकार प्रकृति के विकार रूप होने से सुख आदि अर्थों का प्रतिबिम्ब बुद्धि के ही होता है न कि आत्मा के। अत: आत्मा के भोग भी नहीं होता। क्योंकि वह तो केवल वहां अवस्थित होता है। यहां भी कथनीय बहुत है, किंतु उसे स्थानान्तर से जानना चाहिए।
सू. ५,६-एगे. ...अलोए।
(टी.) उक्तरूपस्यात्मन आधारस्वरूपनिरूपणायाह—एगे लोए त्ति, एकोऽविवक्षितासङ्ख्यप्रदेशाध-स्तिर्यगादिदिग्भेदतया लोक्यते दृश्यते केवलालोकेनेति लोक: धर्मास्तिकायादिद्रव्याधारभूत आकाशविशेष:, तदुक्तम्—
पूर्व विमृष्ट आत्मा के आधार स्वरूप का निरूपण करने के लिए कहते हैं—लोक एक है। एक कहने का तात्पर्य है कि असंख्य प्रदेश अध:, तिर्यक् आदि दिक् भेद से अविवक्षित वह एक है। केवलज्ञान के आलोक से जो देखा जाता है, वह लोक है। यह अधर्मास्तिकाय आदि द्रव्यों का आधारभूत आकाश विशेष है, जैसा कहा गया है—
धर्मादीनां वृत्तिर्द्रव्याणां भवति यत्र तत् क्षेत्रम्।
तैर्द्रव्ये: सह लोकस्तद्विपरीतं हालोकाख्यम्।।
जिस क्षेत्र में धर्मास्तिकाय आदि द्रव्यों की वृत्ति होती है, उन द्रव्यों के साथ वह क्षेत्र-आकाश लोक है। उससे जो विपरीत है, वह क्षेत्र अलोक है।
अथवा लोको नामादिरष्टधा, आह च—
अथवा नाम आदि के भेद से लोक आठ प्रकार का है। कहा भी है—
नामं ठवणा दविए खित्ते काले भवे य भावे य।
पज्जवलोए य तहा अट्ठविहो लोयनिक्खेवो।।
(आवनि. १०७०)
१. नाम लोक, २. स्थापना लोक, ३. द्रव्य लोक ४. क्षेत्र लोक, ५. काल लोक, ६. भव लोक, ७. भाव लोक और ८. पर्यायलोक-इस प्रकार लोक निक्षेप के आठ प्रकार हैं।
नाम-स्थापने सुज्ञाने, द्रव्यलोको जीवाजीवद्रव्यरूप:, क्षेत्रलोक आकाशमात्रमनन्तप्रदेशात्मकम्, काललोक: समयावलिकादि भवलोको स्वस्मिन् भवलाका नारकादय: स्वास्मन् स्वस्मिन् भवे वर्त्तमाना यथा मनुष्यलोको देवलोक इति, भावलोक: षडौदयिकादयो भावा:, पर्यवलोकस्तु द्रव्याणां पर्यायमात्ररूप इति, एतेषां चैकत्वं केवलज्ञाना-लोकनीयत्वसामान्यादिति।
नाम-लोक और स्थापना-लोक सुज्ञात हैं। जीव और अजीव द्रव्य रूप द्रव्य-लोक है। अनंतप्रदेशात्मक आकाश मात्र क्षेत्र-लोक है। समय, आवलिका आदि काल-लोक है। नारक आदि भव-लोक है। यह अपने-अपने भव में वर्तमान यथा-मनुष्य लोक, देवलोक रूप है। औदयिक आदि छहों भाव भाव-लोक है। द्रव्यों की पर्याय मात्र रूप पर्यव-लोक है। इन सबका एकत्व केवलज्ञान द्वारा आलोकनीय सामान्य के कारण है।
लोकव्यवस्था ह्यलोके तद्विपक्षभूते सति भवतीति तमाह—एगे अलोए, एकोऽनन्तप्रदेशात्मकत्वेऽप्य-विवक्षितभेदत्वादलोको लोकव्युदासात्, न त्वलोक-नीयतया, केवलालोकेन तस्याप्यालोक्यमानत्वादिति। ननु लोकैकदेशस्य प्रत्यक्षत्वात् तद्देशान्तरमपि बाधक-प्रमाणाभावात् सम्भावयाम:, योऽयं पुनरलोकोऽस्य देशतोऽप्यप्रत्यक्षत्वात् कथमसावस्तीत्यवसातुं शक्यो येनैकत्वेन प्ररूप्यत इति? उच्यते, अनुमानादिति, तच्चैको विद्यमानविपक्षो लोक:, व्युत्पत्तिमच्छुद्धपदाभिधेयत्वाद्, इह यद् व्युत्पत्तिमता शुद्धशब्देनाभिधीयते तस्य विपक्षोऽस्तीति द्रष्टव्यम्, यथा घरटस्याऽघट:, व्युत्पत्तिमच्छुद्भपदवाच्यश्च लोकस्तस्मात् सविपक्ष इति, यश्च लोकस्य विपक्ष: सोऽलोकस्तस्मादस्त्यलोक इति। अथ न लोकोऽलोक इति घटादीनामेवान्यतमो भविष्यति, किमिह वस्त्वन्तरकल्पनयेति?,
लोक व्यवस्था उसके प्रतिपक्षभूत अलोक के होने पर होती है। अत: कहा गया—अलोक एक है। यह एक है क्योंकि अनंतप्रदेशात्मक होने पर भी उसके भेद विवक्षित नहीं है। यह अलोक-लोक के प्रतिषेध से है न कि दिखाई न देने से। केवलज्ञान के आलोक से अलोक भी दृश्यमान है।
प्रश्न—लोक का एक देश प्रत्यक्ष होने से उसके देशान्तर भी बाधक प्रमाण के अभाव में संभव होते हैं किन्तु जो अलोक है वह तो देशत: भी अप्रत्यक्ष है अत: वह है यह निर्णय कैसे शक्य है? जिससे वह एकत्व से प्ररूपित है।
समाधान—अलोक की सिद्धि अनुमान से होती है। यथा—
प्रतिज्ञा—लोक एक है, वह सप्रतिपक्ष है।
हेतु—वह व्युत्पत्तिमान शुद्ध पद से अभिधेय है।
व्याप्ति—जो व्युत्पत्तियुक्त शुद्ध पद से अभिधेय होता है, उसका विपक्ष होता है—यह द्रष्टव्य है।
दृष्टांत—जैसे घट का विपक्षी अघर है।
निगमन—लोक व्युत्पत्तिमान शुद्ध पद से वाच्य है, अत: वह सविपक्ष है। जो लोक का विपक्ष है, वह अलोक है। अत: अलोक है।
प्रश्न—यदि यह मानें कि 'न लोको अलोक:' जो लोक नहीं है, वह अलोक है—वह घट आदि की भांति कोई अन्यतम पदार्थ होगा, तब एक नई वस्तु-वस्त्वंतर की कल्पना क्यों?
नैवम्, यतो निषेधसद्भावान्निषेध्यस्यैवानुरूपेण भवितव्यम्, निषेध्यश्च लोक:, स चाकाशविशेषो जीवादिद्रव्यभाजनमत: खल्वलोकेनाऽप्याकाशविशेषेणैव भवितव्यम्, यथेहापण्डित इत्युक्ते विशिष्टज्ञान—विकलश्चेतन एव गम्यते, न घटादिरचेतन:, तद्वदलोकेनापि लोकानुरूपेणेति, आह च—
समाधान-ऐसा नहीं होगा। सद् पदार्थ का निषेध निषेध्य के अनुरूप ही होना चाहिए। निषेध्य लोक है। वह जीव आदि द्रव्यो का भाजन आकाश-विशेष है। अत: अलोक भी आकाश विशेष ही होना चाहिए। अब यहां 'अपंडित' कहने पर विशेष ज्ञान रहित चेतन-व्यक्ति ही जाना जाएगा न कि घट आदि अचेतन। उसी भांति अलोक भी लोक के अनुरूप होगा। कहा भी है—
लोगस्सऽत्थि विवक्खो सुद्धत्तणओ घडस्स अघडो व्व।
स घडाती चेअ मती ण णिसेधातो तदणुरूवो।।
(विभा. ३७८३)
'लोक का विपक्ष होना चाहिए, क्योंकि वह व्युत्पत्तिमान शुद्ध पद है, जैसे घट का विपक्षी अघट है।'
प्रश्नकर्ता—क्या वह अलोक घट आदि कोई पदार्थ है?
गुरु—यह युक्त नहीं है। पर्युदास निषेध में विपक्ष निषेध्य के अनुरूप ही होता है। यहां लोक-आकाश विशेष निषेध्य है अत: अलोक भी आकाश विशेष ही होगा।
सू. ७,८-एगे.... धम्मे।
(टी.) लोकालोकयोश्च विभागकारणं धर्मास्ति-कायोऽतस्तत्स्वरूपमाह-एगे धम्मे, एक: प्रदेशार्थतया-ऽसङ्ख्यातप्रदेशात्मकत्वेऽपि द्रव्यार्थतया तस्यैकत्वात्, जीव पुद्गलानां स्वाभाविके क्रियावत्त्वे सति गतिपरिणतानां तत्स्वभावधारणाद् धर्म्म:, स चास्तीनां प्रदेशानां सङ्घातात्मकत्वात् कायोऽस्तिकाय इति।
लोक और अलोक का विभाजक धर्मास्तिकाय है। अत: उसका स्वरूप बता रहे हैं—धर्म एक है। एक-प्रदेशों की दृष्टि से असंख्यात प्रदेशात्मक होने पर भी द्रव्यार्थतया वह एक है। स्वाभाविक रूप से क्रियाशील जीव और पुद्गल के गति परिणत होने पर उनके स्वभाव को धारण करने से वह धर्म है। वह अस्ति-प्रदेश और काय—संघात रूप होने से अस्तिकाय है।
धर्मस्यापि विपक्षस्वरूपमाह—एगे अधम्मे, एको द्रव्यत एव, न धर्म्मोऽधर्म्म: अधर्म्मास्तिकाय इत्यर्थ:, धर्म्मो हि जीव-पुद्गलानां गत्युपष्टम्भकारी, अयं तु तद्विपरीतत्वात् स्थित्युपष्टम्भकारीति। ननु धर्म्मास्ति-काया-ऽधर्मास्तिकाययो: कथमस्तित्वावगम:?, प्रमाणा- दिति ब्रूम:, तच्चेदम्—इह गति: स्थितिश्च सकललोक-प्रसिद्धं कार्यम्, कार्य च परिणाम्यपेक्षाकारणायत्तात्म-लाभं वर्त्तते, घटादिकार्येषु तथादर्शनात्, तथा च मृत्पिण्डभावेऽपि दिग्-देश-काला-5ऽकाश-प्रकाशाद्य-पेक्षाकारणमन्तरेण न घटो भवति, यदि स्यात् मृत्पिण्ड-मात्रादेव स्यात्, न च भवति, गति-स्थिती अपि जीव-पुद्गलाख्यपरिणामिकारणभावेऽपि नापेक्षाकारणमन्तरेण भवितुमर्हत:, दृश्यते च तद्भावोऽतस्तत्सत्ता गम्यते, यच्चापेक्षाकारणं स धर्मोऽधर्मश्चेति भावार्थ:।
धर्म के भी विपक्ष का स्वरूप इस प्रकार है—अधर्म एक है। एक—द्रव्यत: एक है। अधर्म-जो धर्म नहीं है, वह अधर्म-अधर्मास्तिकाय है। धर्म जीव-पुद्गल की गति में सहायक है। यह उससे विपरीत होने से स्थिति-ठहरने में सहायक है।
प्रश्न—धर्मास्तिकाय और अधर्मास्तिकाय का अस्तित्व कैसे अवगत होता है?
समाधान—यह प्रमाण से ज्ञेय है। वह इस प्रकार है—गति और स्थिति सम्पूर्ण लोक में प्रसिद्ध कार्य है। कार्य परिणामी की अपेक्षा कारण के अधीन होकर आत्मलाभ को प्राप्त करता है। घट आदि कार्यों में यह देखा जाता है। मिट्टी के होने पर भी दिग्, देश, काल, आकाश, प्रकाश आदि अपेक्षा कारणों के बिना घट नहीं होता। यदि होगा तो मिट्टी का पिंड मात्र ही होगा, घड़ा नहीं होगा। गति और स्थिति भी जीव-पुद्गल नामक परिणामी-कारण के होने पर भी अपेक्षा कारण के बिना नहीं हो सकते। गति और स्थिति देखी जाती है, अत: उसकी सत्ता भी गम्य है। और जो अपेक्षा कारण है, वह थर्मास्तिकाय और अधर्मास्तिकाय है—यह भावार्थ है।
गतिपरिणामपरिणतानां जीव-पुद्गलानां गत्युपष्टम्भको धर्मास्तिकाय:, मत्स्यानामिव जलम्। तथा स्थिति-परिणामपरिणतानां स्थित्युपष्टम्भकोऽधर्म्मास्तिकाय: ,मत्स्यादीनामिव मेदिनी, विवक्षया जलं वा। प्रयोगश्च-गति-स्थिती अपेक्षाकारणवत्यौ, कार्यत्वात्, घटवत्, विपक्षस्त्रैलोक्यशुषिरमभावो वेति।
गति परिणाम परिणत जीवों और पुद्गलों की गति का सहायक-उपष्टभक धर्मास्तिकाय है, यथा—मछली के लिए जल। इसी तरह स्थिति-परिणत जीवों और पुद्गलों का स्थिति-उपष्टभक अधर्मास्तिकाय है। यथा— मछलियों के लिए पृथ्वी अथवा विवक्षाभेद से पानी। प्रयोग इस प्रकार है—
पक्ष—गति-स्थिति अपेक्षा कारणवती हैं।
हेतु—क्योंकि ये कार्य हैं।
हष्टांत—जैसे घड़ा।
विपक्ष—त्रैलोक्य शुषिर अथवा अभाव।
किञ्च, अलोकाभ्युपगमे सति धर्म्माऽधर्म्माभ्यां लोकपरिमाण-कारिभ्यामवश्यं भवितव्यम्, अन्यथाऽऽकाशसाम्ये सति लोकोऽलोको वेति विशेषो न स्यात्, तथा चाविशिष्ट एवाकाशे गतिमतामात्मनां पुद्गलानां च प्रतिघाताभावादनवस्थानम्, अत: सम्बन्धाभावात् सुख-दु:ख-बन्धादिसंव्यवहारो न स्यादिति, उक्तं च—
और अलोक को स्वीकार करने पर लोक परिमाणकारी धर्म-अधर्म द्रव्य अवश्य होने चाहिए। अन्यथा दोनों में आकाश समान होने से लोक अथवा अलोक ऐसा विशेष कथन नहीं होगा। और अविशिष्ट-सामान्य आकाश में गतिमान जीवों और पुद्गलों के प्रतिषेध का अभाव होने से उनका कहीं भी अवस्थान-अवस्थिति नहीं होगी। अत: संबंधों का भी अभाव होगा। फलत: सुख-दु:ख, बंध-मोक्ष आदि व्यवहार भी नहीं होंगे। कहा भी है—
तम्हा धम्माऽधम्मा लोगपरिच्छेतकारिणो जुत्ता।
इधराऽऽगासे तुल्ले लोगोऽलोगो त्ति को भेतो?।।
आकाश लोक-अलोक दोनों में समान है, अत: धर्म और अधर्म को लोक-अलोक का परिच्छेदक मानना युक्तियुक्त है। अन्यथा उनके विभाग का आधार ही क्या रहे?
लोगविभागाभावे पडिघाताभावओऽणवत्थातो।
संववहाराभावो संबंधाऽभावतो होज्जा।।
(विभा. २३०७,२३०८)
लोक के विभाग के अभाव में जीव और पुद्गल की गति में किसी भी प्रकार से प्रतिघात नहीं होगा। फलत: उनका कहीं भी अवस्थान नहीं होगा। संबंध के अभाव में बंध, मोक्ष आदि सव्यवहार का भी अभाव होगा। (अत: लोक-अलोक के विभाजक धर्मास्तिकाय और अधर्मास्तिकाय का अस्तित्व निर्विवाद है।)
सू. ९,१०-एगे....मोक्खे।
(टी.) आत्मा च लोकवृत्तिर्धर्म्मा-ऽधर्म्मास्ति-कायोपगृहीत: सदण्ड: सक्रियश्च कर्मणा बध्यत इति बन्धनिरूपणायाह—एगे बंधे, बन्धनं बन्ध:, सकषायत्वात् जीव: कर्मणो योग्यान् पुद्गलान् आदत्ते यत् स बन्ध इति भाव:, स च प्रकृति-स्थिति-प्रदेशाऽनुभावभेदात् चतुर्विधोऽपि बन्धसामान्यादेक:, मुक्तस्य सत: पुनर्बन्धाभावाद्वा एको बन्ध इति। अथवा द्रव्यतो बन्धो निगडादिभिर्भावत: कर्म्मणा, तयोश्च बन्धनसामान्यादेको बन्ध इति।
आत्मा लोकवृत्ति-लोक में रहने वाला है। धर्मास्तिकाय और अधर्मास्तिकाय से उपगृहीत है, उपकृत है, दंड सहित है, क्रिया युक्त है, कर्म से बंधता है। अत: बंध का निरूपण करने के लिए कहते हैं—बंध एक है। बंधन बंध है। कषाय युक्त होने से जीव कर्म योग्य पुद्गलों का आदान-ग्रहण करता है, वह बंध है। वह बंध प्रकृति, स्थिति, प्रदेश और अनुभाव के भेद से चार प्रकार का होने पर भी बंध सामान्य की दृष्टि से एक है। अथवा मुक्त आत्माओं के पुन: बंध का अभाव होने से बंध एक है। निगड़-बेड़ी आदि से होनेवाला बंध द्रव्यत: बंध है। कर्मों का बंध भावत: बंध है। दोनों में बंधन सामान्य होने से बंध एक है।
ननु बन्धो जीव-कर्म्मणो:संयोगोऽभिप्रेत:, स खल्वादिमानादिरहितो वा स्यादिति कल्पनाद्व यम्, तत्र यद्यादिमानिति पक्षस्तदा किं पूर्वमात्मा पश्चात् कर्म्म, अथ पूर्वं कर्म्म पश्चादात्मा, उत युगपत् कर्माऽऽत्मानौ संप्रसूयेतामिति त्रयो विकल्पा:। तत्र न तावत् पूर्व-मात्मसंभूति: सम्भाव्यते, निर्हेतुकत्वात्, खरविषाणवत्, अकारणप्रसूतस्य च अकारणत एवोपरम: स्याद्। अथानादिरेव आत्मा, तथाप्यकारणत्वान्नास्य कर्मणा योग उपपद्यते नभोवत्,
प्रश्न—यदि बंध से तात्पर्य जीव और कर्म का संयोग है तो वह आदि युक्त है अथवा आदि रहित—ये दो विकल्प हैं। यहां यदि आदि पक्ष है तो क्या पहले आत्मा और बाद में कर्म होते हैं अथवा पहले कर्म और बाद में आत्मा होती है या कर्म और आत्मा युगपत् पैदा होते हैं—इस प्रकार ये तीन विकल्प हैं। पहले आत्मा की उत्पत्ति (पश्चात् कर्म की) यह संभावित नहीं है क्योंकि यह खरविषाण की तरह निर्हेतुक है। जो अकारण पैदा होता है उसका उपरम-विनाश अकारण ही होता है। और यदि आत्मा अनादि ही है तो अकारणता होने से कर्म के साथ इसका योग नहीं होता है, आकाश की तरह। यहां यदि अकारण भी आत्मा के साथ कर्म का योग होगा तो मुक्त आत्मा के साथ भी वह हो सकता है।
अथाकारणोऽपि कर्मणा योग: स्यात् तर्हि स मुक्तस्यापि स्यादिति। अथासावात्मा नित्यमुक्त एव तर्हि किं मोक्षजिज्ञासया?, बन्धाभावे च मुक्तव्यपदेशाभाव एव, आकाशवदिति। नापि कर्मण: प्राक् प्रसूतिरिति द्वितीयो विकल्प: सङ्गच्छते, कर्त्तुरभावात्, न चाक्रिय-माणस्य कर्मव्यपदेशोऽभिमत:, अकारणप्रसूतेश्चा-कारणत एवोपरम: स्यादिति। युगपदुत्पत्तिलक्षण-स्तृतीयपक्षोऽपि न क्षम:, अकारणत्वादेव, न च युगपदुत्पत्तौ सत्यामयं कर्त्ता कर्म्मेदमिति व्यपदेशो युक्तरूप:, सव्येतरगोविषाणवदिति।
यदि आत्मा नित्य मुक्त ही है तब मोक्ष की जिज्ञासा ही क्यों? आकाश की तरह बंध का अभाव होने पर मोक्ष के कथन का भी अभाव ही होगा। कर्ता का अभाव होने से पहले कर्म की उत्पत्ति हुई—यह दूसरा विकल्प भी संगत नहीं है। अक्रियमाण के लिए 'कर्म' व्यपदेश उपयुक्त नहीं है। दूसरा विकल्प—पहले कर्म और बाद में आत्मा उत्पन्न हुई, यह भी संगत नहीं है क्योंकि कर्ता का अभाव है। जो किया नहीं जाए, उसके लिए कर्म का व्यपदेश नहीं होता। जो अकारण पैदा होता है उसका अकारण ही विनाश होता है। युगपत् उत्पत्ति लक्षणवाला तीसरा पक्ष भी उपयुक्त नहीं है क्योंकि वह भी अकारण ही है। युगपत् उत्पत्ति होन पर यह कर्ता है, यह कर्म है— यह व्यपदेश भी सव्येतर गोविषाण की भांति युक्त नहीं है। क्योंकि गाय के दांए-बांए सींग की उत्पत्ति युगपत् होती है। उनमें परस्पर एक कर्ता और दूसरा कर्म नहीं होता है।
अथादिरहितो जीवकर्मयोग इति पक्ष:, ततश्चाऽनादित्वादेव नात्म-कर्मवियोग: स्यात्, आत्मा-ऽऽकाशसंयोगवदिति।
जीव और कर्म का संयोग अनादि है। यदि यह पक्ष है तो आत्मा और आकाश के संयोग की भांति अनादि होने से ही आत्मा और कर्म का वियोग कभी नहीं होगा।
अत्रोच्यते, आदिमत्संयोगपक्षदोषा अनभ्युपगमादेव निरस्ता:, यच्चादिरहितजीव-कर्मयोगेऽभिधीयते 'अनादि-त्वान्नात्म-कर्म्मवियोग:' इति, तदयुक्तम्, अनादित्वेऽपि संयोगस्य वियोगोपलब्धे:, काञ्चनोपलयोरिवेति, यदाह—
समाधान—जीव और कर्म के संयोग की आदि के पक्ष में जो दोष हैं वे तो अनभ्युपगम (अस्वीकार) से ही निरस्त हो जाते हैं। और जो जीव और कर्म का संयोग आदि रहित कहा है, अनादि होने से आत्मा व कर्म का वियोग नहीं हो सकता—यह हेतु अयुक्त है। क्योंकि अनादि होने पर भी संयोग का वियोग होता है जैसे सोने और मिट्टी का संयोग। अत: कहा है—
जध वेह कंचणोवलसंजोगोऽणातिसंततिगतो वि।
वोच्छिज्जति सोवायं तध जोगो जीवकम्माणं।।
(विभा. ३६९२)
जिस प्रकार सोने और मिट्टी का अनादिकालीन संबंध संततिगत होने पर भी अग्नि आदि उपायों से विच्छिन्न हो जाता है। उसी प्रकार जीव और कर्म का अनादि संबंध भी संततिगत होने पर भी तप, संयम आदि उपायों से विच्छिन्न हो जाता है।
तथा अनादेरपि सन्तानस्य विनाशो दृष्टो बीजाङ्कुरसन्तानवत्, आह च—
और अनादि संबंध होने पर भी संतान—प्रवाह का विच्छेद बीज और अंकुर की संतति की तरह देखा गया है, कहा भी है—
अण्णतरमणिव्वत्तितकज्जं बीयंकुराण जं विहितं।
तत्था हतो संताणो कुक्कुडिअंडातियाईणं च।।
(विभा. ३६९१)
बीज और अंकुर में से किसी का भी यदि अपने कार्य को उत्पन्न करने से पहले ही नाश हो तो उनकी संतति विच्छिन्न हो जाती है। मुर्गी और अंडे के विषय में यही ज्ञातव्य है।
अनादिबन्धसद्भावेऽपि भव्यात्मन: कस्यचिन्मोक्षो भवतीति मोक्षस्वरूपमाह—एगे मोक्खे, मोचनं कर्मपाश-वियोजनमात्मनो मोक्ष:, आह च—कृत्स्नकर्मक्षयान्मोक्ष: (तत्त्वार्थ. १०।३), स चेको ज्ञानावरणादिकमपिक्षया-ऽष्टविधोऽपि मोचनसामान्यात् मुक्तस्य वा पुनर्मोक्षा-भावात् ईषत्प्राग्भाराख्यक्षेत्रलक्षणो वा द्रव्यार्थतयैक:। अथवा द्रव्यतो मोक्षो निगडादितो भावत: कर्मतस्तयोश्च मोचनसामान्यादेको मोक्ष इति।
अनादि बंध होने पर भी किसी-किसी भव्य आत्माओं का मोक्ष होता है अत: मोक्ष का स्वरूप बता रहे हैं—मोक्ष एक है। कर्मपाश से आत्मा का वियोजन करना मोक्ष है, कहा भी है—संपूर्ण कर्मों का क्षय होने से मोक्ष होता है। ज्ञानावरण आदि कर्मों की अपेक्षा से आठ प्रकार का होते हुए भी मोचन सामान्य की अपेक्षा से वह एक है। मुक्त आत्माओं के पुनर्मोक्ष का अभाव होने से एकत्व है। अथवा इषत् प्राग्भारा नामक क्षेत्र लक्षणवाला मोक्ष द्रव्यार्थिक दृष्टि से एक है। अथवा द्रव्यत: श्रृंखला आदि से और भावत: कर्म से—दोनों में ही मोचन सामान्य होने से मोक्ष एक है।
नन्वपर्यवसानो जीव-कर्मसंयोगोऽनादित्वाज्जीवा-ऽऽकाशसंयोगवदिति कथं मोक्षसम्भव:, कर्मवियोग-रूपत्वादस्य?,
शंका—जीव और आकाश के संयोग की भांति जीव और कर्म का संयोग अनादि होने से मोक्ष कैसे संभव होगा? क्योंकि यह कर्म वियोग रूप होता है।
अत्रोच्यते, अनादित्वादित्यनैकान्तिको हेतु:, धातु-काञ्चनसंयोगो ह्यनादि:, स च सपर्यवसानो हृष्ट:, क्रियाविशेषाद्, एवमयमपि जीव-कर्म्मंयोग: सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्रै: सपर्यवसानो भविष्यति, जीव-कर्म्मवियोगश्च मोक्ष उच्यते इति।
समाधान—अनादि होने से—यह हेतु अनेकांतिक है। धातु (पृथ्वी) और सोने का संयोग भी अनादि है, वह भी सपर्यवसान दृष्ट है। क्रिया विशेष के कारण उनका पर्यवसान (वियोग) होता है। इसी प्रकार जीव और कर्म के संयोग का भी सम्यक्दर्शन, सम्यक्ज्ञान और सम्यक् चारित्र से सपर्यवसान होता है। जीव और कर्म का वियोग मोक्ष कहा जाता है।
ननु नारकादिपर्यायस्वभाव: संसारो नान्य:, तेभ्यश्च नारकत्वादिपर्यायेभ्यो भिन्नो नाम न कश्चिज्जीव:, नारकादय एव पर्याया जीव:, संसाराभावे जीवाभाव एव नारकादिपर्यायस्वरूप-वदित्यसत्पदार्थो मोक्ष इति, आह च—
शंका—संसार नारक आदि पर्याय स्वभाव है, अन्य नहीं। उनमें भी नारक, तिर्यंच आदि पर्यायों से भिन्न कोई जीव नहीं होता। नारक आदि पर्याय ही जीव हैं अत: उनके अनर्थान्तर होने से संसार का अभाव मानने पर जीव का ही अभाव होगा। नारक आदि पर्यायों के स्वरूप की भांति मोक्ष असत् पदार्थ है, कहा भी है—
जं णारगादिभावो संसारो णारगाइभिण्णो य।
को जीवो तं मण्णसि? तण्णासे जीवणासो त्ति।।
(विभा. २४३३)
नारक, तिर्यंच आदि अवस्थाएं ही संसार है। कोई भी संसारी जीव नारक, तिर्यंच आदि से भिन्न नहीं होता। नारक आदि पर्यायों से भिन्न जीव क्या होगा? तुम मानते हो कि संसार का नाश होने पर जीव का भी नाश हो जाता है तो फिर मोक्ष किसका होगा?
अत्र प्रतिविधीयते—यदुक्तं 'नारकादिपर्यायसंसाराभावे सर्वथा जीवाभाव एवानर्थान्तरत्वान्नारकादिपर्याय-स्वरूपवत्' इति, अयमनैकान्तिको हेतु:, हेम्नो मुद्रिकायाश्चानर्थान्तरत्वं सिद्धम्, न च मुद्रिकाकारविनाशे हेमविनाश इति, तद्वन्नारकादिपर्यायमात्रनाशे सर्वथा जीवनाशो न भविष्यतीति, आह च—
समाधान—जो कहा गया है उसका प्रतिविधान करते हैं। नारक आदि अवस्थाओं के स्वरूप की भांति अनर्थान्तर होने से नारक आदि पर्याय रूप संसार का अभाव होने पर जीव का सर्वथा अभाव होगा—यह हेतु अनेकांतिक है। सोने और अंगूठी का अनर्थान्तर प्रसिद्ध है किंतु मुद्रिका की पर्याय का नाश होने पर सोने का नाश नहीं होता। उसी प्रकार नारक आदि पर्याय मात्र का नाश होने से जीव का सर्वथा नाश नहीं होता है, कहा भी है—
ण हि णारगादिपज्जायमेत्तणासम्मि सव्वधा णासो।
जीवहद्दव्वस्स मतो मुद्दाणासे व्व हैमस्स।।
(विभा. २४३४)
नारक आदि जीव द्रव्य के पर्याय हैं। नारक आदि पर्यायों का नाश होने से जीव द्रव्य का सर्वथा नाश नहीं होता। जैसे मुद्रिका का नाश होने पर भी स्वर्ण का सर्वथा नाश नहीं होता है। (किंतु कथंचित् नाश होता है।)
अपि च—
और भी—
कम्मकतो संसारो तण्णासे तस्स जुज्जते णासो।
जीवत्तमकम्मकतं तण्णासे तस्स को नासो।।
(विभा. २४३५)
संसार कर्म कृत है। अत: कर्म का नाश होने पर संसार का नाश मानना युक्त है क्योंकि कारण के अभाव में कार्य का अभाव होता है किंतु जीवत्व कर्म कृत नहीं है। फिर कर्म का नाश होने पर जीव का नाश कैसे होगा?
सू. ११,१२-एगे....पावे।
(टी.) मोक्षश्च पुण्य-पापक्षयाद्भवतीति पुण्य-पापयो: स्वरूपं वाच्यम्, तत्रापि मोक्षस्य पुण्यस्य च शुभस्वरूपसाधर्म्यात् पुण्यं तावदाह—एगे पुण्णे, पुण शुभे (पा.धा. १४२०) इति वचनात्
पुण्य और पाप के क्षय से मोक्ष होता है, अत: पुण्य और पाप का स्वरूप कथनीय है। इनमें भी मोक्ष और पुण्य के शुभ स्वरूप में साधर्म्य होने से पहले पुण्य का प्रतिपादन किया है—पुण्य एक है।
पुणति शुभीकरोति पुनाति वा पवित्रीकरोत्या-त्मानमिति पुण्यं शुभकर्म्म सद्वेद्यादि द्विचत्वारिंशद्विधम्, यथोक्तम्—
शुभ वाचक पुण धातु (पा.धा. १४२०) से पुण्य शब्द निष्पन्न है। जो आत्मा को शुभ करता है अथवा पवित्र करता है वह पुण्य है। पुण्य शुभ कर्म है। उसके सद् वेद्य आदि ४२ भेद हैं, जैसे कहा है—
सायं उच्चागोयं नरतिरिदेवाउ नाम एयाउ।
मणुयदुगं देवदुगं पंचेंदियजाति तणुपणगं।।
अंगोवंगतियं पि य संघयणं वज्जरिसहनारायं।
पढमं चिय संठाणं वन्नाइचउक्क सुपसत्थं।।
अगुरुलहु पराघायं उस्सासं आयवं च उज्जोयं।
सुपसत्था विहयगई तसाइदसगं च णिम्माणं।।
तित्थयरेणं सहिया बायाला पुण्णपगईओ।।
( )
सातावेदनीय, उच्चगोत्र, मनुष्य आयु, तिर्यंच आयु, देव आयु, मनुज द्विक-मनुष्यगतिनामकर्म, मनुष्य आनुपूर्वी नामकर्म, देवद्विक-देवगतिनामकर्म, देव आनुपूर्वी नामकर्म, पंचेन्द्रिय जाति, पांच प्रकार के शरीर, अंगोपांग त्रिक-औदारिक, वैक्रिय और आहारक शरीर के अंगोपांग, वज्रऋषभनाराच संहनन, समचतुरस्र संस्थान, सुप्रशस्त वर्ण-गंध-रस और स्पर्श, (सुप्रशस्त वर्ण-शुक्ल, पीत, रक्त, सुगंध-सुरभिगंध, प्रशस्त रस-मधुर, अम्ल व कषाय, सुप्रशस्त स्पर्श—स्निग्ध, उष्ण, मृदु और लघु।) अगुरुलघु, पराघात, उच्छ्वास, आतप, उद्योत, सुप्रशस्त विहायगति, त्रसआदि दशक—त्रस, बादर, पर्याप्त, प्रत्येक, स्थिर, सुभग, सुस्वर, आदेय, यश और कीर्ति, निर्माण, तीर्थंकर नाम—ये ४२ पुण्य प्रकृति है।
एवं द्विचत्वारिंशद्विधमपि अथवा पुण्यानुबन्धि-पापानुबन्धिभेदेन द्विविधमपि अथवा प्रतिप्राणि विचित्रत्वादनन्तभेदमपि पुण्यसामान्यादेकमिति।
इस प्रकार ४२ प्रकार अथवा पुण्यानुबंधी व पापानुबंधी भेद से दो प्रकार अथवा प्रत्येक प्राणी (के कर्मों की) विचित्रता से अनन्त भेद होने पर भी पुण्य सामान्य की दृष्टि से वह एक है।
अथ कर्मैव न विद्यते प्रमाणगोचरातिक्रान्तत्वात् शशविषाणवदिति कुत: पुण्यकर्मसत्तेति?,
शंका—खरगोश के सींग की तरह प्रमाण गोचर न होने से कर्म की ही सत्ता नहीं है, तब पुण्य की सत्ता कैसे होगी?
असत्यमेतत्, यतोऽनुमानसिद्धं कर्म्म, तथाहि सुखदु:खानुभूतेर्हेतुरस्ति कार्यत्वादङ्कुरस्येव बीजम्, यश्च हेतुरस्यास्तत् कर्म्म, तस्मादस्ति कर्म्मेति, स्यान्मति: सुख दु:खानुभूतेर्दृष्ट एव हेतुरिष्टा-ऽनिष्टविषयप्राप्तिमयो भविष्यति, किमिह कर्म्मपरिकल्पनया?, न हि दृष्टं निमित्तमपास्य निमित्तान्तरान्वेषणं युक्तरूपमिति, नैवम्, व्यभिचारात्, इह यो हि द्वयोरिष्टशब्दादिविषयसुख-साधनसमेतयोरेकस्य तत्फले विशेषो दु:खानुभूतिमयो यश्चानिष्टसाधन समेतयोरेकस्य तत्फले विशेष: सुखानुभूतिमयो नासौ हेतुमन्तरेण सम्भाव्यते, न च तद्धेतुक एवासौ युक्त:, साधनानां विपर्यासादिति पारिशेष्याद्विशिष्टहेतुमानसौ, कार्यत्वात्, घटवत्, यश्च समानसाधनसमेतयोस्तत्फल-विशेषहेतुस्तत् कर्म्म, तस्मादस्ति कर्म्मेति, आह च—
समाधान—यह तर्क सत्य नहीं है क्योंकि कर्म अनुमान सिद्ध है। जैसे बीज अंकुर रूप कार्य का हेतु है, वैसे ही सुख-दु:खानुभूति का जो हेतु है वह कर्म है। अत: कर्म है। यदि यहां प्रश्न हो कि सुख-दु:खानुभूति दृष्ट ही है तो उसका हेतु भी इष्ट-अनिष्ट विषय प्राप्तिमय होगा, फिर यहां कर्म की कल्पना क्यों? दृष्ट निमित्त को छोड़ निमित्तान्तर का अन्वेषण युक्त नहीं है। समाधान-व्यभिचार सहित होने से यह कथन युक्त नहीं है। क्योंकि इष्ट शब्द आदि विषय सुख के साधन संपन्न दो व्यक्तियों में एक को विशेष दु:खानुभूति होती है और अनिष्ट साधनयुक्त दो व्यक्तियों में एक को उसके फल में विशेष सुखानुभूति होती है। यह तारतम्य बिना कारण के संभव नहीं है। जो दृष्ट हेतु का कथन है वह युक्त नहीं है। समान साधनों में फल का विपर्यास होने से पारिशेष्य न्याय से यह विशिष्ट हेतुमान है क्योंकि यह कार्य है—जैसे घट। सुख-दु:ख के समान साधन होने पर भी फल में जो विशिष्टता होती है उसका हेतु कर्म है। अत: कर्म है, कहा भी है—
जो तुल्लसाधणाणं फले विसेसो ण सो विणा हेतुं।
कञज्जत्तणतो गोतम! घडो व्व हेतू य सो कम्मं।।
(विभा. २०६८)
भगवान महावीर—अग्निभूति! सुख और दु:ख के साधन एक समान होने पर भी उनकी अनुभूति में तारतम्य रहता है। वह तारतम्य किसी अदृष्ट हेतु के बिना संभव नहीं है, क्योंकि वह घट की तरह कार्य है। अत: उसके फल में विशेषता-भेद करनेवाला जो अदृष्ट हेतु है वह कर्म है।
किञ्च, अन्यदेहपूर्वकमिदं बालशरीरम्, इन्द्रियादिमत्त्वात्, यदिहेन्द्रियादिमत् तदन्यदेहपूर्वकं दृष्टम्, यथा बालदेहपूर्वकं युवशरीरम्, इन्द्रियादिमच्चेदं बालशरीरकं तस्मादन्यशरीरपूर्वकम्, यच्छरीरपूर्वकं चेदं बालशरीरं तत् कर्म, तस्मादस्ति कर्म्मेति।
आह च—
और, बालक का शरीर अन्य देहपूर्वक होता है क्योंकि वह इन्द्रिय आदि से युक्त होता है। जो इन्द्रिय आदि वाला है वह अन्य देहपूर्वक देखा गया है—जेसे युवक का शरीर बालशरीरपूर्वक होता है। जिस शरीरपूर्वक यह बालशरीर होता है वह कर्म है, इसीलिए कर्म है और कहा गया है—
बालसरीरं देहंतरपुव्वं इदियातिमत्तातो।
जध बालदेहपुव्वो जुवदेहो पुव्वमिह कम्मं।।
(विभा. २०६९)
जैसे युवक का शरीर बालशरीरपूर्वक है, वैसे ही बालक का शरीर अन्य शरीरपूर्वक होता है, क्योंकि वह इन्द्रिय आदि वाला है। उसके पूर्व जो शरीर है, वह कार्मण शरीर है। वही कर्म है।
ननु कर्म्मसद्भावेऽपि पापमेवैकं विद्यते पदार्थो न पुण्यं नामास्ति, यत्तु पुण्यफलं सुखमुच्यते तत् पापस्यैव तरतमयोगादपकृष्टस्य फलम्, यत: पापस्य परमोत्कर्षे-ऽत्यन्ताधमफलता, तस्यैव च तरतमयोगापकर्षभिन्नस्य मात्रापरिवृद्धिहान्या यावत् प्रकृष्टोऽपकर्षस्तत्र या काचित् पापमात्रा अवतिष्ठते तस्यामत्यन्तं शुभफलता पापा पकर्षात्, तस्यैव च पापस्य सर्वात्मना क्षयो मोक्ष:, यथाऽत्यन्तापथ्याहारसेवनादनारोग्यम्, तस्यैवापथ्यस्य किञ्चित् किञ्चिदपकर्षात् यावत् स्तोकापथ्याहार-त्वमारोग्यकरम्, सर्वाहारपरित्यागाच्च प्राणमोक्ष इति, आह च—
शंका—कर्म का सद्भाव मानने पर भी पाप ही एक पदार्थ है, पुण्य नहीं है। जिस पुण्य फल को सुख कहते हैं वह तो पाप की ही तरतमता से अपकर्ष का फल है। अर्थात् उसका अल्प या अधिक अपकर्ष होने से सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए पाप का अत्यंत उत्कर्ष होने पर अधमफलता अर्थात् अत्यंत दु:ख होता है। उसी पाप का जैसे-जैसे अपकर्ष होता है उसकी मात्रा की परिवृद्धि न होकर हानि होती है और प्रकृष्ट अपकर्ष होने पर जो किंचित् पाप रहता है उस स्थिति में पाप का अपकर्ष होने से अत्यंत शुभफलता प्राप्त होती है। उसी पाप के सर्वथा क्षय से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसे पथ्य-अपथ्य आहार के उदाहरण से समझा जा सकता है। जैसे अत्यंत अपथ्य आहार का सेवन करने से अनारोग्य (अस्वस्थता) होता है। उसी अपथ्य आहार के क्रमश: अपकर्ष से अत्यल्प अपथ्य आहार का सेवन आरोग्यकर होता है तथा समस्त आहार के परित्याग से प्राण वियोजन-मृत्यु होती है। कहा भी है—
पावुक्करिसेऽहमता तरतमजोगावकरिसतो सुभता।
तस्सेव खए मोक्खो अपत्थभत्तोवमाणातो।।
(विभा. २३६५)
केवल पाप ही है—ऐसा मानने वालों के मत से पाप का उत्कर्ष होने पर अधमता अर्थात् दु:ख की वृद्धि होती है। पाप के अल्प या अधिक अपकर्ष से शुभता अर्थात् सुख की भी अल्प या अधिक वृद्धि होती है।
पाप का सर्वथा क्षय होने पर मोक्ष होता है, यह सारा अपथ्य भोजन की उपमा से ज्ञातव्य है।
अत्रोच्यते, यदुक्तम्— 'अत्यन्तापचितात् पापात् सुखप्रकर्ष:' इति, तदयुक्तम्, यतो येयं सुखप्रकर्षानुभूति: सा स्वानुरूपकर्मप्रकर्षजनिता, प्रकर्षानुभूतित्वात्, दु:ख-प्रकर्षानुभूतिवत्, यथा हि दु:खप्रकर्षानुभूति: स्वानुरूप-पापकर्म्मप्रकर्षजनितेति त्वयाऽभ्युपगम्यते तथेयमपि सुखप्रकर्षानुभूति: प्रकर्षानुभूतिरिति स्वानुरूपपुण्यकर्म-प्रकर्षजनिता भविष्यतीति प्रमाणफलमिति।
समाधान—('केवल पाप ही है, पुण्य नहीं है’ इस मत का निरसन करते हुए शास्त्रकार कहते हैं)—'पाप का अत्यंत अपचय होने से सुख का प्रकर्ष होता है।' यह जो कथन किया गया वह अयुक्त है। जो यह सुख की प्रकर्ष अनुभूति है, वह स्वानुरूप (पुण्य) कर्म प्रकर्ष के कारण है। क्योंकि यह प्रकर्ष अनुभूति (सुखानुभूति) है, जैसे दु:ख की प्रकर्ष अनुभूति। जैसे दु:ख की प्रकर्ष अनुभूति स्वानुरूप कर्मजन्य है, ऐसा आप स्वीकार करते हैं, ठीक वैसे ही सुख के प्रकर्ष का अनुभव भी प्रकर्ष अनुभूति होने से अपने अनुरूप पुण्य कर्म के प्रकर्ष से होगा, यह प्रमाण से फलित है।
पुण्यप्रतिपक्षभूतं पापमिति तत्स्वरूपमाह—एगे पावे, पांसयति गुण्डयत्यात्मानं पायति चात्मन आनन्दरसं शोषयति क्षपयतीति पापम्, तच्च ज्ञानावरणादि द्वयशीतिभेदम्, यथाऽऽह—
पुण्य का प्रतिपक्षी पाप है। उसका स्वरूप इस प्रकार है—पाप एक है। जो आत्मा को बांधता है, पीस देता है, अवशोषित करता है और आत्मा के आनन्द रस का शोषण करता है, उसे नष्ट कर देता है, वह पाप है। वह पाप कर्म ज्ञानावरणादि ८२ प्रकार का है, जैसे—
नाणंतरायदसगं दंसण णव मोहणीय छव्वीसं।
अस्सायं निरयाउं नीयागोएण अडयाला।।
निरयदुगं तिरियदुगं जाइचउक्क च पंच संघयणा।
संठाणा वि य पंच उ वन्नाइचउक्कमपसत्थ।।
उवघाय कुविहयगई थावरदसगेण होंति चोत्तीसं।
सव्वाओ मिलिआओ बासीती पावपगईओ।।
( )
ज्ञानावरणपंचक, अंतरायपंचक, दर्शनावरण नौ, मोहनीय छब्बीस, असाता (असातावेदनीय), नरक आयुष्य, नीचगोत्र, नरक द्विक, तिर्यंच द्विक, जाति चतुष्क, आद्य वर्ज पांच संहनन, पांच संस्थान, अप्रशस्त वर्ण, गंध आदि, उपघात नाम, अप्रशस्त विहायोगति, स्थावर दशक—इन सबका योग होने से बय्यासी पाप प्रकृतियां होती हैं।
तदेवं द्वयशीतिभेदमपि पुण्यानुनन्धि-पापानुबन्धि-भेदाद् द्विविधमपि वा अनन्तसत्त्वाश्रितत्वादनन्तमपि वाऽशुभसामान्यादेकमिति।
इस प्रकार बय्यासी भेद अथवा पुण्यानुबंधी एवं पापानुबंधी दो भेद अथवा अनन्त जीवाश्रित होने से अनन्त भेद भी अशुभ सामान्य की अपेक्षा एक है।
ननु कर्म्मसत्त्वेऽपि पुण्यमेवैकं कर्म्म, न तत्प्रतिपक्षभूतं पापं कर्मास्ति, शुभाशुभफलानां पुण्यादेव सिद्धेरिति, तथाहि-यत् परमप्रकृष्टं शुभफलमेतत् पुण्योत्कर्षस्य कार्यम्, यत् पुनस्तस्मादवकृष्टमवकृष्टतरमवकृष्टतमं च तत् पुण्यस्यैव तरतमयोगापकर्षभिन्नस्य यावत् परम-प्रकर्षहानि:, परमापकर्षहीनस्य च पुण्यस्य परमावकृष्टतमं शुभफलम्—या काचित् शुभमात्रेत्यर्थ:—दु:खप्रकर्ष इति तात्पर्यम्, तस्यैव च परमावकृष्टपुण्यस्य सर्वात्मना क्षये पुण्यात्मकबन्धाभावान्मोक्ष इति, यथा अत्यन्तपथ्याहार-सेवनात् पुंस: परमारोग्यसुखम्, तस्यैव च किञ्चित् किञ्चित् पथ्याहारविवर्जनादपथ्याहारपरिवृद्धेरारोम्य-सुखहानि:, सर्वथैवाहारपरिवर्जनात् प्राणमोक्ष इति, पथ्याहारोपमानं चेह पुण्यमिति।
प्रश्न—यदि कहा जाए कि कर्म का सदभाव होने पर भी केवल पुण्य ही एक कर्म है, उसका प्रतिपक्षभूत पाप कर्म नहीं है, क्योंकि शुभ-अशुभ फलों की सिद्धि तो पुण्य से ही हो जाती है। जैसा प्रतिपक्षी कहते हैं—जो परम प्रकृष्ट शुभ फल है वह पुण्योत्कर्ष का कार्य है। अनुक्रम से जैसे-जैसे पुण्य का अपकर्ष होता जाता है, उसका अपकर्ष होते रहने पर क्रमश: परम प्रकर्ष की हानि होती है। परम अपकर्ष से पुण्यहीनता की स्थिति में शुभ फल भी परम अवकृष्टतम हो जाता है। इसका अर्थ है कि शुभ की मात्रा अल्पतम हो जाती है। तात्पयार्थ है कि दु:ख का प्रकर्ष होता है। उसी परम अवकृष्ट पुण्य का सर्वथा क्षय होने पर पुण्यात्मक बंध का अभाव होने से मोक्ष होता है। इसे पथ्य आहार के उदाहरण से समझा जा सकता है। जैसे अत्यंत पथ्य आहार के सेवन से पुरुष परम आरोग्य सुख को प्राप्त होता है और उसके कुछ-कुछ पथ्य आहार को छोड़ने से तथा अपथ्य आहार की वृद्धि से आरोग्य सुख की हानि होती है। सर्वथा आहार छोड़ने से मृत्यु होती है। यहां पथ्य आहार की पुण्य के साथ समरूपता है।
अत्रोच्यते, येयं दु:खप्रकर्षानुभूति: सा स्वानुरूप-कर्म्मप्रकर्षप्रभवा, प्रकर्षानुभूतित्वात् सौख्यप्रकर्षानु-भूतिवत्, यथा हि सौख्यप्रकर्षानुभूति: स्वानुरूपपुण्यकर्म-प्रकर्षजनितेति त्वयाऽभ्युपगम्यते तथेयमपि दु:ख-प्रकर्षानुभूति: प्रकर्षानुभूतिरिति स्वानुरूपपापकर्म-प्रकर्षजनिता भविष्यतीति प्रमाणफलमिति, आह च—
समाधान—जो यह दु:ख के प्रकर्ष की अनुभूति है बह अपने अनुरूप (दु:ख के अनुरूप) कर्म के प्रकर्ष से होती है, क्योंकि यह भी सुख की प्रकर्ष अनुभूति की भांति प्रकर्ष अनुभूति है। क्योंकि सुख के प्रकर्ष की अनुभूति अपने अनुरूप पुण्य कर्म के प्रकर्ष से जनित है, ऐसा आप स्वीकार करते हैं, उसी प्रकार प्रकर्षानुभूति होने से दु:ख की प्रकर्ष अनुभूति भी अपने अनुरूप पाप कर्म के प्रकर्ष से होगी। यह प्रमाण फल है, कहा भी है—
कम्मप्पकरिसजणितं तदवस्सं पगरिसाणुभूतीतो।
सोक्खप्पगरिसभूती जध पुण्णप्पगरिसप्पभवा।।
(विभा. २३८६)
दु:ख की बहुलता अवश्य ही कर्म के प्रकर्ष से होती है, क्योंकि वह प्रकर्ष दुखानुभूति रूप है, जैसे—सुख के प्रकर्ष की अनुभूति का कारण पुण्य का प्रकर्ष होता है, वैसे ही दुखानुभव का कारण भी किसी पाप कर्म का प्रकर्ष मानना चाहिए।
तदिति दु:खमिति।
अत: दुख है।
सू. १३,१४-एगे....संवरे।
(टी.) इदानीमनन्तरोक्तयो: पुण्य-पापकर्मणोर्बन्ध-कारणनिरूपणायाह—एगे आसवे, आस्रवन्ति प्रविशन्ति तेन कर्म्माण्यात्मनीत्यास्रव:, कर्म्मबन्धहेतुरिति भाव:, स चेन्द्रिय-कषाया-ऽव्रत-क्रिया-योगरूप: क्रमेण पञ्च-चतु:-पञ्च-पञ्चविंशति-त्रिभेद:, उक्तं च—
पूर्वकथित पुण्य-पाप के बंध का कारण निरूपित करते हुए कहा गया—आस्रव एक है। जिसके द्वारा कर्म आत्मा के भीतर आते हैं, प्रविष्ट होते हैं, वह आस्रव है। अर्थात् जो कर्मबंध का हेतु है, वह आश्रव पांच प्रकार का है—इन्द्रिय, कषाय, अव्रत, क्रिया और योग। उसके क्रमश: पांच, चार, पांच, पच्चीस और तीन भेद हैं। कहा भी है—
इंदिय कसाय अव्वय किरिया पण चउर पंच पणुवीसा।
जोगा तिन्नेव भवे आसवभेया उ बायाला।।
( )
इंद्रिय के पांच, कषाय के चार, अव्रत के पांच, क्रिया के पच्चीस, और योग के तीन—ये आस्रव के बयालीस भेद हैं।
तदेवमयं द्विचत्वारिंशद्विध:, अथवा द्विविधो द्रव्य-भावभेदात्, तत्र द्रव्यास्रवो यज्जलान्तर्गतनावादौ तथा-विधच्छिद्रैर्जलप्रवेशनं भावास्रवस्तु यञ्जीवनावीन्द्रियादि-च्छिद्रत: कर्मजलसञ्चय इति। स चास्रवसामान्यादेक एवेति।
इस प्रकार आस्रव बयालीस प्रकार का है। अथवा द्रव्य और भाव के भेद से यह दो प्रकार का है। जल के भीतर नौका आदि में छिद्र से जलप्रवेश होना द्रव्य आस्रव है। जीव रूप नौका में इन्द्रिय रूपी छिद्रों से कर्मजल का संचय भाव आस्रव है। वह आस्रव सामान्य की अपेक्षा से एक ही है।
अथास्रवप्रतिपक्षभूतसंवरस्वरूपमाह—एगे संवरे, संव्रियते कर्मकारणं प्राणातिपातादि निरुध्यते येन परिणामेन स संवर:, आश्रवनिरोध इत्यर्थ:, स च समिति-गुप्ति-धर्म्मा-ऽनुप्रेक्षा-परीषह-चारित्ररूप: क्रमेण पञ्च-त्रि-दश-द्वादश-द्वाविंशति-पञ्चभेद:, आह च—
आस्रव के प्रतिपक्षभूत संवर का स्वरूप कहते हैं— संवर एक है। वह आत्म परिणाम जिससे संवरण किया जाता है, कर्म के कारणभूत प्राणातिपात आदि को रोका जाता है, वह संवर है। इसका तात्पर्य आस्रव निरोध है। वह संवर समिति, गुप्ति, धर्म, अनुप्रेक्षा, परीषह और चारित्र रूप है। इनके क्रमश: पांच, तीन, दस, बारह, बाईस, और पांच भेद है। कहा भी है—
समिई गुत्ती धम्मो अणुपेह परीसहा चरित्तं च।
सत्तावन्न भेया पणतिगभेयाइ संवरणे।।
( )
पांच समिति, तीन गुप्ति, दस धर्म (श्रमण धर्म) बाईह परीषह और पांच चारित्र—ये संवर के सत्तावन भेद हैं।
अथवाऽयं द्विधा-द्रव्यतो भावतश्चेति। तत्र द्रव्यतो जलमध्यगतनावादेरनवरतप्रविशज्जलानां छिद्राणां तथा-विधद्रव्येण स्थगनं संवर:, भावतस्तु जीवद्रोण्या-माश्रवत्कर्म्मजलानामिन्द्रियादिच्छिद्राणां समित्यादिना निरोधनं संवर इति, स च द्विविधोऽपि संवरसामान्यादेक इति।
अथवा संवर के दो प्रकार है—द्रव्य संवर और भाव संवर। जल में स्थित नौका के उन छिद्रों को जिन से अनवरत जल प्रवेश हो रहा है तथाविध द्रव्य से रोकना, द्रव्य संवर है। भाव संवर से तात्पर्य है जीव रूपी नौका में कर्म जल का आस्रवण करने वाले इन्द्रिय रूपी छिद्रों को समिति, गुप्ति आदि के द्वारा रोकना। वह संवर द्विविध होने पर भी संवर सामान्य की अपेक्षा से एक है।
सू. १५,१६-एगा....निज्जरा।
(टी. ) संवरविशेषे चायोग्यवस्थारूपे कर्म्मणां वेदनैव भवति न बन्ध इति वेदनास्वरूपमाह—एगा वेयणा, वेदनं वेदना स्वभावेनोदीरणाकरणेनवोदयावलिकाप्रविष्टस्य कर्म्मणोऽनुभवनमिति भाव:, सा च ज्ञानावरणीयादि-कर्म्मापेक्षया अष्टविधाऽपि, विपाकोदय-प्रदेशोदयापेक्षया वा द्विविधाऽपि, आभ्युपगमिकी शिरोलोचादिका औपक्रमिकी रोगादिजनितेत्येवं वा द्विविधाऽपि वेदनासामान्यादेकैवेति।
संवर विशेष होने पर अयोगी अवस्था में कर्म बन्ध न होकर केवल वेदन ही होता है। इसलिए वेदना का स्वरूप बताया गया है—वेदना एक है।
वेदन करना वेदना है। स्वभावत: अथवा उदीरणा करण से उदयावलिका में प्रविष्ट कर्मों का वेदन करना वेदना है। वह वेदना ज्ञानावरणीय आदि कर्मों की अपेक्षा से आठ प्रकार की है। विपाकोदय और प्रदेशोदय की अपेक्षा से वह दो प्रकार की है। इसके आभ्युपगमिकी—सिर-लुंचन आदि तथा औपक्रमिकी—रोग आदि जन्य दो भेद भी हैं। तथा वेदना सामान्य की दृष्टि से वह एक ही है।
अनुभूतरसं कर्म प्रदेशेभ्य: परिशटतीति वेदनानन्तरं कर्मपरिशटनरूपां निर्ज्जरां निरूपयन्नाह—एगा निज्जरा, निर्ज्जरणं निर्जरा, विशरणं परिशटनमित्यर्थ:, सा चाष्ट-विधकर्म्मापेक्षयाऽष्टविधाऽपि द्वादशविधतपोजन्यत्वेन द्वादशविधाऽपि अकामक्षुत्-पिपासा-शीता-ऽतप-दं शमशक-मलसहन-ब्रह्यचर्यधारणाद्यनेरणाद्यनक वि धकारण-जनितत्वेनानेकविधाऽपि द्रव्यतो वस्त्रादेर्भावत: कर्मणामेवं द्विविधाऽपि वा निर्जरासामान्यादेकैवेति।
रस का अनुभव हो जाने पर कर्म आत्म प्रदेशों से झड़ जाते हैं। वेदना के अनन्तर कर्म परिशाटन रूप निर्जरा होती है। उसका प्रतिपादन करते हुए कहा गया—निर्जरा एक है। कर्मों का निर्जरण अर्थात् झड़ना निर्जरा है। विशरण, परिशाटन ये उसके पर्यायवाची हैं। वह निर्जरा अनेक प्रकार की है, यथा अष्ट प्रकार के कर्मों की अपेक्षा आठ प्रकार की, बारह प्रकार के तप से होने से द्वादशविधा, अकाम भूख, प्यास, सर्दी, गर्मी, दंशमशक, मेल आदि सहन करने रूप तथा ब्रह्मचर्य धारण आदि कारणों से अनेक प्रकार की है। तथापि द्रव्य और भाव से उसके दो भेद होते हैं—द्रव्यत: वस्त्र आदि को छोड़ना और भावत: कर्मों का झड़ना भाव निर्जरा है। किन्तु निर्जरा सामान्य की अपेक्षा से वह 'एक' ही है।
ननु निर्जरा-मोक्षयो: क: प्रतिविशेष:?
प्रश्न—निर्जरा और मोक्ष में क्या प्रतिविशेष है?
उच्यते, देशत: कर्मक्षयो निर्जरा, सर्वतस्तु मोक्ष इति।
उत्तर—कर्मों का आंशिक क्षय निर्जरा है और संपूर्ण विलय मोक्ष है।
सू. १७. एगे....सरीरएणं।
(टी.) इह च जीवो विशिष्टनिर्ज्जराभाजनं प्रत्येक-शरीरावस्थायामेव भवति न साधारणशरीरावस्थायामत: प्रत्येकशरीरावस्थस्य जीवस्य स्वरूपनिरूपणायाह-एगे जीवे इत्यादि, अथवा उक्ता: सामान्यत: प्रस्तुत-शास्त्रव्युत्पादनीया जीवादयो नव पदार्था:, साम्प्रतं जीवपदार्थं विशेषेण प्ररूपयन्नाह—एगे जीवे पाडिक्कएणं सरीरएणं, एक: केवलो जीवितवान् जीवति जीविष्यति चेति जीव: प्राणधारणधर्मा आत्मेत्यर्थ:, एकं जीवं प्रति गतं यच्छरीरं प्रत्येकशरीरनामकर्मोदयात् तत् प्रत्येकम्, तदेव प्रत्येककम्, दीर्घत्वादि प्राकृतत्वात्, तेन प्रत्येककेन, शीर्यत इति शरीरं देह:, तदेवानुकम्पितादि-धर्मोपेतं शरीरकम्, तेन लक्षित: तदाश्रित्य एको जीव इत्यर्थ:, अथवा णंकारौ वाक्यालङ्कारार्थौ, तत एको जीव: प्रत्येकके शरीरे वर्त्तत इति वाक्यार्थ: स्यादिति, इह च पाडिक्खएणं ति क्वचित् पाठो दृश्यते, स च न व्याख्यात:, अनवबोधाद्, इह च वाचनानामनियतत्वात् सर्वासां व्याख्यातुमशक्यत्वात् काञ्चिदेव वाचनां व्याख्यास्याम इति।
जीव के विशेष निर्जरा प्रत्येक शरीरी अवस्था में ही संभव है, साधारण शरीर में यह संभव नहीं है। अत: प्रत्येक शरीरस्थ जीव के स्वरूप का प्रतिपादन करते हुए कहा गया है—जीव एक है। अथवा प्रस्तुत शास्त्र (स्थानांग) में निरूपित होनेवाले जीव आदि नौ पदार्थों का सामान्य अपेक्षा से कथन हो गया। संप्रति जीव पदार्थ की विशेष दृष्टि से प्ररूपणा करते हुए कहते हैं—'प्रत्येक शरीर की अपेक्षा जीव एक है।' एक से तात्पर्य है केबल जीव वह है जो अतीत में था, वर्तमान में है तथा भविष्य में रहेगा। जीव से तात्पर्य है प्राणधारणधर्मा आत्मा। एक जीव के साथ रहने वाला जो शरीर प्रत्येकशरीर नामकर्म के उदय से होता है, वह शरीर प्रत्येक है, उसीको प्रत्येकक कहा गया है। दीर्घत्व आदि प्राकृत भाषा के कारण है। जो शीर्ण-नष्ट होता है, वह शरीर-देह है। वही अनुकंपन आदि धर्मों से युक्त शरीरक है। उसे लक्षित कर अर्थात् उसकी अपेक्षा एक जीव है। 'णं' वाक्यालंकार के लिए प्रयुक्त है। एतदर्थ कहा गया कि प्रत्येक शरीर में एक जीव रहता है। यह वाक्यार्थ है।
कहीं-कहीं पाडिक्कए णं पाठ भी उपलब्ध होता है। अगम्य होने से उसकी यहां व्याख्या नहीं की गई है। वाचनाओं की अनियततता के कारण यहां समस्त वाचनाओं की व्याख्या करना अशक्य है। अत: मैं किसी एक वाचना की ही व्याख्या करूंगा।
सू. १८. एगा....विगुव्वणा।
(टी.) इह बन्ध-मोक्षादय आत्मधर्म्मा अनन्तर-मुक्तास्ततस्तदधिकारादेवात: परमात्मधर्म्मान् एगा जीवाणं इत्यादिना एगे चरित्ते इत्येतदन्तेन ग्रन्थेनाह। एगा जीवाणं अपरियाइत्ता विगुव्वणा, एगा जीवाणं ति प्रतीतम्, अपरियाइत्त त्ति अपर्यादाय परित: समन्तादगृहीत्वा वैक्रियसमुद्घातेन बाह्यान् पुद्गलान् या विकुर्वणा भवधारणीयवैक्रियशरीररचनालक्षणा स्वस्मिन् स्वस्मिन् उत्पत्तिस्थाने जीवै: क्रियते सा एकैव, प्रत्येकमेकत्वाद्धवधारणीयस्येति, सकलवैक्रियशरीर्यपेक्षया वा भवधारणीयस्यैकलक्षणत्वात् कथञ्चिदिति, या पुनर्बाह्यपुद्गलपर्यादानपूर्विका सोत्तरवैक्रियरचनलक्षणा, सा च विचित्राभिप्रायपूर्वकत्वाद् वैक्रियलब्धिमतस्तथा-वि धशक्तिमत्वाच्चैकजीवस्याऽप्यनेकापि स्यादिति पर्यवसितम्।
अनंतर सूत्र में बंध-मोक्ष आदि आत्मधर्म कहे गए उसी अधिकार में यहां परमात्म धर्म का कथन किया जा रहा है। 'एगा जीवाणं' सूत्र से एक चरित्र पर्यन्त सूत्रों में परमात्म धर्म का कथन किया गया है। प्रस्तुत सूत्र में 'एगा जीवाणं' पद स्पष्ट है। 'अपरियाइत्ता' अर्थात् अपर्यादाय-बाह्य पुद्गलों को ग्रहण किए बिना वैक्रिय समुद्घात से जो विकुर्वणा होती है। जो भवधारणीय वैक्रिय शरीर रचना लक्षणों वाली अपने-अपने उत्पत्ति स्थान में जीवों के द्वारा की जाती है, वह एक ही है। क्योंकि प्रत्येक भवधारणीय (देव अथवा नारक) के यह एक होती है। समस्त वैक्रिय शरीरी की अपेक्षा अथवा भवधारणीय के कथंचित एक (समान) लक्षण युक्त होने से वह (विकुर्वणा) एक है। और जो बाह्य पुदगलों के ग्रहणपूर्वक होने वाली विकुर्वणा है, वह उत्तरवैक्रिय रचना लक्षण वाली है, वह विकुर्वणा विचित्र आशयपूर्वक होने से वैक्रिय लब्धि वाले और उस प्रकार की शक्ति वाले एक जीव के भी अनेक बार हो सकती है। यह निष्कर्ष है।
अथ बाह्यापुद्गलोपादन एवोत्तरवैक्रियं भवतीति कुतोऽवसीयते, येनेह सूत्रे अपरियाइत्ता इत्यनेन तद्विकुर्वणा व्यवच्छिद्यते? इति चेत्,
शंका—आपने यह केसे जाना कि बाह्य पुदगलों का ग्रहण करके ही उत्तरवैक्रिय होता है? जिससे अपरियाइत्ता शब्द से आपने इस विकुर्वणा का पृथक्करण किया है।
उच्यते, भगवतीवचनात्, तथाहि—
समाधान—यह भगवती सूत्र के पाठ से ज्ञात होता है—
देवे णं भंते! महिड्ढिए जाव महाणुभागे बाहिरए पोग्गले अपरियाइत्ता पभू एगवण्णं एगरूवं विउव्वित्तए?,
भंते! क्या महान् ऋद्धि यावत् महान शक्ति से सम्पन्न देव नहिर्वर्ती पुद्गलों का ग्रहण किए बिना एक वर्ण और एक रूप का निर्माण करने में समर्थ है?
गोयमा! नो इणट्ठे समट्ठे।
देवे णं भंते! बाहिरए पोग्गले परियाइत्ता पभू एगवण्णं एगरूवं विउव्वरत्तए? हंता पभू!। (भग. ६।९।१६३,१६४)
गौतम! यह अर्थ संगत नहीं है। भंते! क्या बहिर्वर्ती पुद्गलों का ग्रहण कर एक वर्ण और एक रूप का निर्माण करने में समर्थ हैं? हां समर्थ हैं।
इह हि उत्तरवैक्रियं बाह्मपुद्गलादानाद् भवतीति विवक्षितमिति।
यहां उत्तरवेक्रिय बाह्य पुद्गलों के ग्रहण से होता है, यह विवक्षित है।
सू. १९-२१. एगे....कायवायामे।
(टी.) एगे मणे त्ति मननं मन: औदारिकादि-शरीरव्यापाराहतमनोद्रव्यसमूहसाचिव्याज्जीवव्यापार:, मनोयोग इति भाव:, मन्यते वाऽनेनेति मनो मनोद्रव्य-मात्रमेवेति, तच्च सत्यादिभेदादनेकमपि संज्ञिनां वा असङ्ख्यातत्वादसङ्ख्यातभेदमप्येकम्, मननलक्षणत्वेन सर्वमनसामेकत्वादिति।
मन एक है अर्थात् जो मनन करता है, वह मन है। औदारिक आदि शरीर की प्रवृत्ति से आहत मनोद्रव्य वर्गणा के सहयोग से होने वाला जीव व्यापार मनोयोग है। जिसके द्वारा मनन किया जाता है, वह मन है। अथवा मनोद्रव्य ही मन है। सत्यमन आदि उसके अनेक भेद हैं। संज्ञी जीवों के असंख्यात होने से उसके असंख्यात भेद भी हैं। मनन लक्षण की दृष्टि से सभी मन एक रूप होने से मन एक है। वचन एक है। वचन ही वाग् अथवा वाणी है। औदारिक, वैक्रिय, आहारक शरीर की प्रवृत्ति से गृहीत वाक् वर्गणा के पुद्गलों के सहयोग से होने वाला जीव व्यापार वचनयोग है। वाणी के सत्य आदि अनेक प्रकार होने पर भी वचन सामान्य में समस्त वचनों का अंतर्भाव होने से वह एक है।
एगा वइ त्ति वचनं वाक्, औदारिक-वैक्रिया-ऽऽहारकशरीरव्यापाराहृतवाग्द्रव्यसमूहसाचिव्याज्जीव-व्यापार:, वाग्योग इति भाव:, इयं च सत्यादि-भेदादनेकाऽप्येकैव, सर्ववाचां वचनसामान्येऽन्त-र्भावादिति।
एगे कायवायामे त्ति चीयत इति काय: शरीरम्, तस्य व्यायामो व्यापार: कायव्यायाम:, औदारिकादि-शरीरयुक्तस्यात्मनो वीर्यपरिणतिविशेष इति भाव:, स पुनरौदारिकादिभेदेन समप्तप्रकारोऽपि जीवानन्तत्वेनानन्त-भेदोऽपि वा एक एव, कायव्यायामसामान्यादिति। यच्चैकस्यैकदा मन:प्रभृतीनामेकत्वं तत् सूत्र एव विशेषेण वक्ष्यति एगे मणे देवासुरे त्यादिनेति सामान्याश्रय-मेवेहैकत्वं व्याख्यातमिति।
काय व्यायाम एक है। जिसका समूह होता है, जो बढ़ती है, वह काय-शरीर है। उसका व्यायाम अर्थात् व्यापार कायव्यायाम है। यह औदारिक आदि शरीर से युक्त आत्मा के वीर्य की परिणति विशेष है। वह औदारिक काययोग, औदारिक मिश्रकाययोग आदि। सात प्रकार का होने पर भी अनंत जीवों की अपेक्षा अनंत प्रकार का भी है। तथापि कायव्यायाम सामान्य की अपेक्षा से वह एक है। एक जीव के एक बार में मन आदि का एकत्व है। तात्पर्यत: एक बार में एक ही उपयोग होता है। वह एक सूत्र—'एगे मणे देवासुरे' में विशेष रूप से कहा जाएगा। यहां सामान्य की अपेक्षा से उसका एकत्व कहा है।
सू. २२-२४. एगा वियच्चा।
(टी.) उप्प ति प्राकृतत्वादुत्पाद: स चैक एकसमये एकपर्यायापेक्षया, न हि तस्य युगपदुत्पादद्वयादिरस्ति, अनपेक्षिततद्विशेषकपदार्थतया वैकोऽसाविति।
प्राकृत के कारण उत्पाद का 'उप्प' हुआ है। वह एक समय में एक पर्याय की अपेक्षा एक है। उसके युगपत् उत्पाद द्य आदि नहीं होते हैं। अथवा विशेष पदार्थ की अनपेक्षा से वह एक है।
वियइ त्ति विगतिर्विंगम:, सा चैकोत्पादवदिति। विकृतिर्विततिरित्यादि व्याख्यान्तरमप्युचितमायोज्यम्, अस्माभिस्तु उत्पादसूत्रानुगुण्यतो व्याख्यातमिति।
वियइ अर्थात् विगत-विनाश वह भी उत्पाद की तरह एक है। विकृति और वितति आदि के रूप में भी इसकी व्याख्या की जा सकती है, किंतु यहां पूर्व सूत्र में उल्लिखित उत्पाद के अनुरूप व्यय की व्याख्या की गई है।
वियच्च त्ति विगते: प्रागुक्तत्वादिह विगतस्य विगमवतो जीवस्य मृतस्येत्यर्थ: अर्चा शरीरं विगतार्चा, प्राकृतत्वादिति, विवर्चा वा विशिष्टोपपत्तिपद्धति- र्विशिष्टभूषा वा, सा चेका सामान्यादिति।
वियच्च अर्थात् विगत। जीव का मृत अर्चा-शरीर विगतार्चा अर्थात् मृत शरीर है। यह प्राकृत प्रयोग है। इसका दूसरा संस्कृत रूप विवर्चा अर्थात् विशिष्ट उपपत्ति की पद्धति या विशिष्ट भूषा है। वह सामान्य की अपेक्षा एक है।
सू. २५-२८. एगा....उववाते।
(टी.) गइ त्ति मरणानन्तरं मनुजत्वादे: सकाशा-न्नारकत्वादौ जीवस्य गमनं गति:, सा चैकदैकस्यैकैव ऋज्वादिका नरकगत्यादिका वा, पुद्गलस्य वा, स्थितिवैलक्षण्यमात्रतया वैकरूपा सर्वजीव-पुद्गलानामिति।
गति अर्थात् मृत्यु के अनन्तर मनुष्य आदि से नरक आदि में जीव का गमन। वह एक बार में एक जीव के ऋजुगति आदि अथवा नरक गति आदि के रूप में एक ही होती है। अथवा पुद्गल के भी एक गति होती है। स्थिति की विलक्षणता मात्र से सभी जीव और पुद्गलों में एकरूपा गति होती है।
आगइ ति आगमनमागति: नारकत्वादेरेव प्रतिनिवृत्ति:, तदेकत्वं गतेरिवेति।
आगति अर्थात् पूर्वभव से वर्तमान भव में आगमन आगति है। नारकत्व आदि से मनुष्यत्व आदि में प्रतिनिवृत्ति आगति है। उसका एकत्व गति की तरह ही है।
चयणे त्ति च्युति: च्यवनम्, वैमानिक-ज्योतिष्काणां मरणम्, तदेकमेकजीवापेक्षया नानाजीवापेक्षया च पूर्ववदिति।
चयण अर्थात् च्युत होना च्यवन है। वैमानिक और ज्योतिष्क देवों का मरण च्यवन कहलाता है। एक जीव की अपेक्षा से वह एक रूप है। नाना जीवों की अपेक्षा से वह पूर्ववत् है।
उववाए त्ति उपपतनमुपपातो देव-नारकाणां जन्म, स चैकश्च्यवनवदिति।
उपपात-उपपतन-उत्पत्ति उपपात है। देवता और नारकों का जन्म उपपात कहलाता है। वह भी च्यवन की भांति एक है।
सू. २९-३२. एगा....विण्णू।
(टी.) तक्क त्ति तर्क्कणं तर्क्का विमर्श:, अवायात् पूर्वा इहाया उत्तरा प्राय: शिर: कण्डूयनादय: पुरुषधर्म्मा इह घटन्त इतिसम्प्रत्ययरूपा, ईहा वा, एकत्वं तु प्रागिवेति।
तर्क अर्थात् तर्कणा तर्क है। अवाय (निर्णय) से पूर्ववर्ती और ईहा से उत्तरवर्ती विमर्श को तर्क कहते हैं, अथवा जैसे सिर खुजला रहा है इसलिए यह पुरुष होना चाहिए, इस संप्रत्यय ईहा हैं। एकत्व पूर्व की भांति ही है।
सन्न त्ति संज्ञानं संज्ञा व्यञ्जनावग्रहोत्तरकालभावी मतिविशेष:, आहार भयाद्युपाधिका वा चेतना संज्ञा, अभिधानं वा संज्ञेति।
संज्ञा अर्थात् संज्ञान व्यञ्जनावग्रह के बाद होनेवाली मति विशेष संज्ञा है। संज्ञा का अर्थ अनुभूति है। आहार, भय आदि संज्ञा है। संज्ञा का एक अर्थ अभिधान है।
मन्न त्ति प्राकृतत्वान्मननं मति:, कथञ्चिदर्थ-परिच्छित्तावपि सूक्ष्मधर्मालोचनरूपा बुद्धिरिति यावत्, आलोचनमिति केचित्, अथवा मन्ना मन्नियव्वं, अभ्युपगम इत्यर्थ:, सूत्रद्वयेऽपि सामान्यत एकत्वमिति।
मन्न अर्थात् मनन। यह प्राकृत शेली का प्रयोग है। कथंचित् अवबोध होने पर भी सूक्ष्म धर्मों का पर्यालोचन करने वाली बुद्धि मति है। कुछ इसे आलोचन अथवा अभ्युपगम कहते हैं। दोनों ही सूत्रों में सामान्य की अपेक्षा से एकत्व है।
एगा विन्नु त्ति विद्वान् विज्ञो वा तुल्यबोधत्वादेक इति, स्त्रीलिङ्गत्वं च प्राकृतत्वात् उत्पाद उप्पावत्, लुप्तभावप्रत्ययत्वाद्वा एका विद्वत्ता विज्ञता वेत्यर्थ:।
विद्वत्ता एक है। विण्णु अर्थात् विद्वान अथवा विज्ञ समान बोध होने से एक है। यहां स्त्रीलिंग का प्रयोग प्राकृत शैली के कारण 'उप्पा' की तरह है। अथवा लुप्त भाव प्रत्यय से है। इसका तात्पर्य है एक विद्टत्ता अथवा एक विज्ञता।
सू. ३३-३६. एगा. .. .अंतिमसारीरियाणं।
(टी.) वेयण त्ति प्राग् वेदना सामान्यकर्मानु-भवलक्षणोक्ता, इह तु पीडालक्षणैव, सा च सामान्यत एकैवेति।
पूर्व सूत्रों में वेदना का प्रयोग सामान्य कर्म के अनुभव के अर्थ में हुआ। यहां वह पीड़ा के अर्थ में है। वह सामान्यत: एक ही है।
अस्या एव कारणविशेषनिरूपणायाह-छेयणे तति, छेदनं शरीरस्यान्यस्य वा खड्गादिनेति। भेयणे त्ति, भेदनं कुन्तादिना, अथवा छेदनं कर्मण: स्थितिघात:, भेदनं तु रसघात इति, एकता च विशेषाविवक्षणादिति।
इस वेदना के ही कारण विशेष का निरूपण करने के लिए कहते हैं—छेदन। शरीर अथवा अन्य किसी का खड्ग आदि से टुकड़े करना छेदन है। भाले आदि से चीरना भेदन है। कर्मशास्त्रीय दृष्टि से कर्मों की स्थिति का घात करना छेदन और कर्मों के रस का घात करना भेदन है। विशेष की अविवक्षा के कारण एकत्व है।
वेदनादिभ्यशच मरणमतस्तद्विशेषमाह—एगे मरणे इत्यादि, मृतिर्मरणम्, अन्ते भवमन्तिमं चरमम्, तच्च तच्छरीरं चेत्यन्तिमशरीरम्, तत्र भवा अन्तिमशारीरिका उत्तरपदवृद्धे:, तद्वा तेषामस्तीति अन्तिमशरीरिका:, दीर्घत्वं च प्राकृतशैल्या, तेषां चरमदेहानाम्, मरणैकता च सिद्धत्वे पुनर्मरणाभावादिति।
वेदना आदि से मरण होता है। अत: उसको विशेष रूप से बता रहे हैं। मरण एक है। मृत्यु-मरण है। अंत में होनेवाला अंतिम अर्थात् चरम है। वह शरीर अंतिम शरीर है। उसमें होने वाला अंतिम शारीरिक है। इसमें उत्तर पद की वृद्धि हुई है। दीर्घत्व प्राकृत शैली के कारण है। उन चरम शरीरियों का मरण अंतिम होने के कारण एक होता है। क्योंकि सिद्ध होने पर पुन: मरण का अभाव होता है।
सू. ३७,३८. एगे....एगभूए।
(टी.) अन्तिमशरीरश्च स्नातको भूत्वा म्रियते, अतस्तमाह—एगे संसुद्धे इत्यादि, एक: संशुद्ध: अशबलचरण: अकषायत्वात्, यथाभूत: तात्तिविक:। पात्रमिव पात्रमतिशयवद्ज्ञानादिगुणरत्नानाम्, प्राप्तो वा गुणप्रकर्षमिति गम्यते।
अंतिम शरीर स्नातक होकर मरता है, अत: उसकी व्याख्या करते हैं—एगे संसुद्धे इत्यादि। एक संशुद्ध अर्थात् अकषायी होने से उसका चरित्र शबल दोषों से मुक्त होता है। यथाभूत अर्थात् तात्विक। पात्र की तरह अतिशायी ज्ञान आदि गुण रत्नों का पात्र-आश्रयी होता हे अथवा जो गुण प्रकर्ष को प्राप्त होता है।
एकमेवान्तिमभवग्रहणसम्भवं दु:खं यस्य स एकदु:ख:, एगहक्खे त्ति पाठान्तरे त्वेकधैवाऽऽख्या संशुद्धादिर्व्यपदेशो यस्य, न त्वसंशुद्ध: संशुद्धासंशुद्ध इत्यादिकोऽपि, व्यपदेशान्तरनिमित्तस्य कषायादेरभावादिति स भवत्येकधाख्य:, एकधा अक्षो वा जीवो यस्य स तथेति। जीवानां प्राणिनामेकभूत: एक इव आत्मोपम इत्यर्थ:, एकान्तहितवृत्तित्वाद्, एकत्वं चास्य बहूनामपि समस्वभावत्वादिति।
एक दु:ख अर्थात् जिसके अंतिम भव ग्रहण से होने वाला दु:ख एक ही है, वह एक दु:ख है। एगहक्खे अर्थात् एकधाख्य—यह पाठान्तर होने पर एकधा अर्थात् जो संपूर्ण रूप से शुद्ध है, जिसमें आशुद्धता, संशुद्धाशुद्धता आदि नहीं है, व्यपदेशान्तर के निमित्त कषायादि का जिसमें अभाव है, वह एकधाख्य होता है। अथवा एकधा अर्थात् अक्ष-जीव के जो होता है, वह है। दु:ख प्राणियों के साथ अग्नि और लोहे की तरह एकभूत होता है—अन्योन्य प्रविष्ट होता है। एकांतहितवृत्तित्व के कारण जीवों-प्राणियों के दु:ख एकभूत अर्थात् आत्मोपम होता है। बहुतों का भी दु:ख सम स्वभाववाला होने से एक है।
अथवा पत्ते इत्यादि सूत्रान्तरम् उक्तरूप-संशुद्धादन्येषां स्वरूपप्रतिपादनपरम्, तत्र प्राकृतत्वात् प्रत्येकमेकं दु:खं प्रत्येकैकदु:खं जीवानां स्वकृत-कर्मफलभोगित्वात्,
अथवा 'पत्ते' इत्यादि सूत्रान्तर प्रस्तुत रूप संशुद्ध से भिन्न का स्वरूप प्रतिपादन-परक है। प्राकृत शैली के कारण प्रत्येक जीव का एक दु:ख प्रत्येकैक' दु:ख है क्योंकि प्रत्येक जीवों के स्वकृत कर्मों के फल का भोग होता है।
किंभूतं तदित्याह-एकभूत-मनन्यतया व्यवस्थितं प्राणिषु, न साङ्ख्यानामिव बाह्यमिति।
दु:ख कैसे पैदा हुआ? यह एकभूत है। प्राणियों में अनन्यतया-एकरूपता से व्यवस्थित है न कि सांख्यों की भांति बाह्म-आगन्तुक है।
सू. ३९,४०. एगा....पज्जवजाए।
(टी.) दु:खं पुनरधर्म्माभिनिवेशादिति तत्स्वरूप-माह-एगा अहम्मेत्यादि। धारयति दुर्गतौ प्रपततो जीवान् धारयति सुगतौ वा तान् स्थापयतीति धर्म्म:, उक्तं च—
दु:ख अधर्म के अभिनिवेश से होता है अत: अधर्म का स्वरूप कहते हैं—'एगा अहम्मेत्यादि'। दुर्गति में गिरते हुए जीवों को धारण करता है अथवा उन्हें सुगति में स्थापित करता है वह धर्म है। कहा भी है—
दुर्गतिप्रसृतान् जन्तून्, यस्माद्धारयते तत:।
धत्ते चैतान् शुभे स्थाने, तस्माद्धर्मं इति स्मृत:।।
( )
दुर्गति में गिरते हुए जंतुओं को जिससे धारण किया जाता है तथा उन्हें शुभ स्थान में रखा जाता है, इसलिए वह धर्म है।
स च श्रुत-चारित्रलक्षण:, तत्प्रतिपक्षस्त्वधर्म्म:, तद्विषया प्रतिमा प्रतिज्ञा अधर्मर्मप्रधानशरीरं वा अधर्म्मप्रतिमा, सा चैका, सर्वस्या: परिक्लेश-कारणतयैकरूपत्वाद्, अत एवाह-जं से इत्यादि, यत् यस्मात् से तस्या: स्वाम्यात्मा जीवो अथवा से त्ति सोऽधर्म्मप्रतिमावानात्मा परिक्लिश्यते रागादिभिर्बाध्यते, संक्लिश्यत इत्यर्थ:। जंसीति पाठान्तरं वा, ततश्च प्राकृतत्वेन लिङ्गव्यत्ययात् यस्यामधर्म्मप्रतिमायां सत्यामात्मा परिक्लिश्यते सा एकैवेति।
वह धर्म श्रुत और चारित्र लक्षणवाला है। उसका प्रतिपक्षी अधर्म है। तद्विषयक प्रतिमा या प्रतिज्ञा अथवा अधर्मप्रधान शरीर अधर्म प्रतिमा है। वह एक है। सभी अधर्मप्रतिमाएं परिक्लेश की हेतु होने से एक रूप है। अत: कहा है—'जं से इत्यादि'। जिससे आत्मा अधर्मप्रतिमावान आत्मा परिक्लेश को प्राप्त होता है, राग आदि से बाधित होता है, संक्लेश को प्राप्त होता है। 'जंसी' यह पाठान्तर है। प्राकृत शैली के कारण यहां लिंग व्यत्यय है। इसका अर्थ है कि जिस अधर्म प्रतिमा के होने पर आत्मा परिक्लेश को प्राप्त होता है, वह एक ही है।
एतद्विपर्ययमाह—एगा धम्मेत्यादि प्राग्वत्, नवरं पर्यवा: ज्ञानादिविशेषा जाता यस्य स पर्यवजातो भवतीति शेष:, विशुध्यतीत्यर्थ:, आहिताग्न्यादित्वाच्च जातशब्दस्योत्तरपदत्वमिति, अथवा पर्यवान् पर्यवेषु वा यात: प्राप्त: पर्यवयात:, अथवा पर्यव: परिरक्षा परिज्ञानं वा, शेषं तथैवेति।
इसके प्रतिपक्ष का कथन करते हैं—'एगा धम्मेत्यादि'। धर्मप्रतिमा एक है। जिसके ज्ञान आदि पर्यव विशेष होते हैं, वह पर्यवजात है। इसका अर्थ है—ज्ञान आदि की विशेष शुद्धि होती है। 'वाहिताग्न्यादिषु' सूत्र से जात शब्द को उत्तरपद प्राप्त हुआ है।
अथवा पर्यवों को या पर्यवों में जाता है, प्राप्त करता है, वह पर्यवयात है। अथवा पर्यव का अर्थ परिरक्षा या परिज्ञान है। शेष उसी प्रकार है।
सू. ४१-४४. एगे मणे. ...समयंसि।
(टी.) धर्म्माधर्म्मप्रतिमे च योगत्रयाद्भवत इति तत्स्वरूपमाह-एगे मणे इत्यादि सूत्रत्रयम्, तत्र मन इति मनोयोग:, तच्च यस्मिन् यस्मिन् समये विचार्यते तस्मिन् तस्मिन् समये कालविशेष एकमेव, वीप्सानिर्देशेन न क्वचनापि समये तद् क्यादिसङ्ख्यं भवतीत्याह। एकत्वं च तस्यैकोपयोगत्वात् जीवानाम्।
धर्मप्रतिमा और अधर्मप्रतिमा योगत्रय-मन योग, वचन योग और काययोग से होती है, अत: उनका स्वरूप कहते हैं—'एगे मणेत्यादि' सूत्र त्रय। यहां मन का अर्थ है—मनोयोग। वह जिस-जिस समय विचार करते हैं उस-उस काल विशेष में एक ही होता है। वीप्सा निर्देश—सामान्य पुनरुक्ति से यह ध्वनित है कि किसी भी समय वह चिंतन द्रयादिसंख्य नहीं होता है। उसका एकत्व जीवों के (एक समय में) एक उपयोग के कारण है।
स्यादेतत्-नैकोपयोगो जीव:, युगपच्छीतोष्णस्पर्श-विषयसंवेदनद्वयदर्शनात्, तथाविधभिन्नविषयोपयोग-पुरुषद्वयवत्,
प्रश्न—यह प्रश्न हो सकता है कि जीव एक उपयोग वाला नहीं है। क्योंकि संसार में युगपत शीत और उष्ण स्पर्श विषय के संवेदन द्वय उस प्रकार के भिन्न विषयों के उपयोगवाले पुरुषद्वय की तरह देखे जाते हैं। यथा नदी में स्थित पुरुष के पैर में शीत का संवेदन होता है और सिर में उष्णता की अनुभूति होती है।
अत्रोच्यते, यदिदं शीतोष्णोपयोगद्वयं तत् स्वरूपेण भिन्नरकालमपि समय-मनसोरति-सूक्ष्मतया युगपदिव प्रतीयते, न पुनस्तद्युगपदेवेति, आह च—
समाधान—यहां जो शीतोष्ण उपयोगद्वय है, उनके स्वरूप का कथन किया है। भिन्न समय वाले समय और मन अतिसूक्ष्म होने से युगपत् की तरह प्रतीत होते हैं किंतु वस्तुत: वे युगपत् होते ही नहीं है, कहा भी है—
समयातिसुहुमतातो मण्णसि जुगवं च भिन्नकालं पि।
उप्पलदलसतवेधं व जध व तमलातचक्कंति।।
(विभा. २९१५)
कमल के सौ पत्रों का वेधन जैसे एक साथ नहीं होता है लेकिन काल की सूक्ष्मता के कारण उसका कालभेद प्रतीत नहीं होता। अथवा अलातचक्र कालभेद से दिशाओं में घूमता हुआ भी काल की सूक्ष्मता के कारण प्रतीत नहीं होता, उसी प्रकार भिन्नकाल में होने वाले संवेदन को तुम समय, आवलिका आदि सूक्ष्मता के कारण युगपत् मानते हो।
यदि पुनरेकत्रोपयुकतं मनोऽर्थान्तरमपि संवेदयति तदा किमन्यत्रगतचेता: पुरोऽवस्थितं हस्तिनमपि न विषयीकरोतीति, आह च—
यदि किसी एक अर्थ में उपयुक्त मन अर्थान्तर का भी संवेदन करता है तब क्या किसी अन्य अर्थ में उपयुक्त चित्तवाला व्यक्ति अपने आगे अवस्थित हाथी को भी नहीं देखता? कहा भी है—
अण्णविणिउत्तमण्णं विणियोगं लहइ जति मणोतेण।
हत्थि पि ठितं पुरतो किमण्णचित्तो न लक्खेति?।।
(विभा. २९१९)
किसी अन्य अर्थ (शीत वेदन आदि) में उपयुक्त मन यदि अन्य अर्थ-विषयक उपयोग (उष्ण वेदन आदि) में उपयुक्त होता है तो किसी अन्य अर्थ में उपयुक्त चित्तवाला व्यक्ति क्या अपने आगे अवस्थित हाथी को भी नहीं देखता है? अर्थात् वह कदाचित् एक अर्थ में उपयुक्त होने पर अन्य अर्थ में उपयुक्त नहीं भी होता।
इह च नहु वक्तव्यमस्ति, तत् स्थानान्तरादव-सेयमिति। अथवा सत्यासत्योभयस्वभावानुभयरूपाणां चतुर्णां मनोयोगानामन्यतर एव भवत्येकदा, द्वद्यादीनां विरोधेनाऽसम्भवादिति, केषामित्याह-देवासुरमणुयाणं ति, तत्र दीव्यन्ति इति देवा: वैमानिकज्योतिष्कास्ते च, न सुरा असुरा: भवनपति-व्यन्तरास्ते च, मनोर्जाता मनुजा: मनुष्यास्ते च देवा-ऽसुर-मनुजा:, तेषाम्। तथा वागिति वाग्योग:, स चैषामेकदा एक एव, तथाविधमनोयोगपूर्वकत्वात् तथाविधवाग्योगस्य, सत्यादीनामन्यतरभावाद्वा, वक्ष्यति च-छहि ठाणेहिं णत्थि जीवाणं इड्ढी इ वा जाव परक्कमे इ वा, तं जहा-जीवं वा अजीवं करणयाए १, अजीवं वा जीवं करणयाए २, एगसमएणं दो भासाओ भासित्तए (सू. ६।५) इति।
यहां कथनीय बहुत है। वह स्थानान्तर से ज्ञातव्य है। अथवा सत्य, असत्य, मिश्र और व्यवहार-चार प्रकार के मनोयोग में एक समय में एक ही होता है। क्योंकि दो आदि में विरोध होने से वे एक साथ नहीं हो सकते। किनके नहीं हो सकते, इसे प्ररूपित करते हुए कहते हैं—देव, असुर और मनुष्यों के। जो दीपित-प्रकाशित होते हैं, वे देव हैं। वैमानिक और ज्योतिष्क देव हैं। जो सुर नहीं, बे भवनपति और व्यंतर असुर हैं। मनु से उत्पन्न मनुज मनुष्य हैं। वे देवासुरमनुष्य है, उनके यह समास विग्रह है। तथा वाक् वचनयोग है, वह देव, असुर और मनुष्यों के तथाविध मनोयोगपूर्वक एक समय में एक ही होता है। अथवा उस वचनयोग में से सत्य, असत्य आदि कोई एक होता है। प्रस्तुत ग्रंथ के छट्ठे स्थान में एक समय में जीव दो भाषाएं नहीं बोल सकता।
तथा कायव्यायाम: काययोग:, स चैषामेकदा एक एव, सप्तानां काययोगानामेकदा एकतरस्यैव भावात्। ननु यदाऽऽहारकप्रयोक्ता भवति तदौदारिकस्यावस्थितस्य श्रूयमाणत्वात् कथमेकदा न काययोगद्वयमिति?, अत्रोच्यते, सतोऽप्यौदारिकस्य व्यायामाभावा-दाहारकस्यैव च तत्र व्याप्रियमाणत्वाद्, अथौदारिकमपि तदा व्याप्रियते तर्हि मिश्रयोगता भविष्यति, केवलि-समुद्घाते सप्तम-षष्ठ-द्वितीयसमयेष्वौदारिकमिश्रवत्, तथा चाहारकप्रयोक्ता न लभ्येत, एवं च सप्तविध-काययोगप्रतिपादनमनर्थकं स्यादित्येक एव कायव्यायाम इति। एवं कृतवैक्रियशरीरस्य चक्रव्त्यादेरप्यौदारिकं निर्व्यापारमेव, व्यापारवच्चेत् उभयस्य व्यापारवत्त्वे केवलिसमुद्घातवन्मिश्रयोगतेत्येवमप्येकयोगत्वमव्याहत-मेवेति।
तथा काय व्यायाम काययोग है। सात काययोग में से एक समय में एक योग होता है।
प्रश्न—जिस समय जीव आहारक शरीर का प्रयोग करता है उस समय औदारिक शरीर में अवस्थित को सुनाई देने पर एक समय में दो काययोग केसे नहीं होते?
समाधान—औदारिक शरीर में अवस्थित होने पर भी उसके योग का अभाव होता है और वहां आहारक काययोग ही व्यापृयमाण होता है। यदि औदारिक काययोग भी वहां व्यापृत हो तो केवली समुद्घात के सातवें, छट्ठे और दूसरे समय में होनेवाले औदारिक मिश्र काययोग की तरह मिश्र काययोग होगा, आहारक काययोग का प्रयोग नहीं होगा। और इस प्रकार सात प्रकार के काययोग का प्रतिपादन भी निरर्थक होगा। एक ही काययोग होगा। वैक्रिय शरीर के प्रयोक्ता चक्रवर्ती आदि के भी औदारिक का (उस समय) व्यापार नहीं होता। यदि औदारिक शरीर का व्यापार होगा तो औदारिक और वैक्रिय दोनों का प्रयोग होने से मिश्रयोगता ही होगी। ऐसा होने पर निर्बाध रूप से एक योग ही होगा।
तथा काययोगस्याप्यौदारिकतया वैक्रियतया च क्रमेण व्याप्रियमाणत्वे आशुवृत्तितया मनोयोगवद्यदि यौगपद्यभ्रान्ति: स्यात् तदा को दोष इति।
काययोग भी औदारिक और वैक्रिय रूप से क्रमश: प्रवृत्ति होने पर आशुवृत्तिता के कारण यदि मनोयोग की तरह युगपत् व्यापार की भ्रांति हो, तब इसमें क्या दोष है?
एवं च काययोगैकत्वे सत्यौदारिकादिकाय-यो गाहृतमनो द्र्व्य-वाग्द्रव्यसाचिव्यजातजीवव्याप-रूपत्वात् मनोयोग-वाग्योगयोरेककाययोगपूर्वकतयाऽपि प्रागुक्तमेकत्वमव-सेयमिति। अथवेदमेव वचनमत्र प्रमाणम्, आज्ञाग्राह्मत्वात् अस्य, यत:—
इस प्रकार काययोग का एकत्व होने पर औदारिक आदि काय योगों से आहत मनोयोग-वचनयोग के एक काययोगपूर्वक होने पर भी पूर्वोक्त एकत्व जानना चाहिए। अथवा यह वचन ही यहां प्रमाण है क्योंकि आज्ञा ग्राह्य है। कहा भी है—
आणागेज्झो अत्थो आणाए चेव सो कहेयव्वो।
दिट्ठंता दिट्ठंतिअ कहणविहिविराहणा इहरा।।
(आवनि १६६९)
अर्थ आज्ञा ग्राह्य होता है अत: उसे आज्ञा से ही कहना चाहिए। हष्टांत से ही द्रार्ष्टान्तिक का अर्थ गम्य होता है। उसके कथन की विधि कहनी चाहिए अन्यथा विराधना होती है।
दृष्टान्ताहार्ष्टान्तिकोऽर्थ इत्यर्थ:।
दृष्टांत से दृष्टांतिक का अर्थ ज्ञात होता है—यह तात्पर्य है।
ननु सामान्याश्रयैकत्वेनैव सूत्रं गमकं भविष्यतीति किमनेन विशेषव्याख्यानेनेति?,
प्रश्न—सामान्याश्रित एकत्व से ही सूत्र गमक हो जाएगा, फिर इस विशेष व्याख्यान से क्या प्रयोजन है?
उच्यते, नेवम् सामान्यैकत्वस्य पूर्वसूत्रैरेवाभिहित-त्वादस्य पुनरुक्तत्वप्रसङ्गात्, देवादि-ग्रहण-समयग्रहणयोश्च वैयर्थ्यप्रसङ्गाच्चेति। इह च देवादिग्रहणं विशिष्टवैक्रियलब्धि सम्पन्नतयैषामनैकशरीररचने सत्येकदा मनोयोगादीनामनेकत्वं शरीरवद् भविष्यतीति प्रतिपत्तिनिरासार्थम्,
समाधान—ऐसा नहीं होगा। सामान्य एकत्व पूर्वसूत्र के द्वारा कथित होने से पुनरुक्ति दोष का प्रसंग होगा। देव आदि के ग्रहण तथा समय ग्रहण आदि की व्यर्थता का प्रसंग होगा। यहां देवादि का ग्रहण तथा विशिष्ट वैक्रिय लब्धि की संपन्नता से अनेक शरीरों की रचना होने पर भी मनोयोग आदि का अनेकत्व शरीर की तरह होगा, इस प्रतिपत्ति का निरसन करने के लिए, एगे मणे....सूत्र का ग्रहण किया गया है न कि तिर्यञ्च, नरक आदि से उसका पृथकूत्व प्रतिपादित करने के लिए।
न तु तिर्यग्नारकाणां व्यवच्छेदार्थम्। ननु तिर्यग्नारका अपि वैक्रियलब्धिमन्तस्तेषामपि विक्रियायां शरीरानेकत्वेन मन: प्रभृतीनामनेकत्वप्रतिपत्ति: सम्भाव्यत एवेति तद्ग्रहणमपि न्याय्यमिति,
तिर्यञ्च, नरक आदि भी वैक्रिय लब्धि संपन्न होते हैं। उनके भी विक्रिया से अनेक शरीर होने पर मन आदि के अनेकत्व को स्वीकार करने की संभावना है अत: उसका ग्रहण न्याय-संगत है।
सत्यम्, किन्तु देवादीनां विशिष्टतरलब्धितया शरीराणामत्यन्तानेकतेति तद्ग्रहणम्, तथा प्रधानग्रहण इतरग्रहणं भवती'ति न्यायाददोष:, नारकादिभ्यश्च देवादीनां प्रधानत्वं प्रतीतमेवेति। एतेषां च मन:प्रभृतीनां यथाप्राधान्यकृत: क्रम:, प्रधानत्वं च बहल्पा-ऽल्पतरकर्मक्षयोपशम-प्रभवलाभकृतमिति।
यह उचित है। किंतु देव आदि में विशिष्टतर लब्धि होने से यहां शरीरों की विशिष्ट (अत्यंत) अनेकता का ग्रहण किया गया है। चूंकि प्रधान का ग्रहण करने पर सामान्य का ग्रहण स्वत: हो जाता है—इस न्याय से यहां दोष नहीं है। नरक आदि से देव आदि का प्रधानत्व सर्वविदित है। देव, असुर आदि के मन आदि का यह यथाप्राधान्य कृत क्रम है। प्रधानता बहु, अल्प और अल्पतर कर्म क्षयोपशमजन्य लाभकृत है।
कायव्यायामस्यैव भेदानामेकतामाह—एगे उट्ठाणे-त्यादि, उत्थानं च चेष्टाविशेष: कर्म्म च भ्रमणादिक्रिया बलं च शरीरसामर्थ्यं वीर्यं च जीवप्रभवं पुरुषकारश्च अभिमानविशेष: पराक्रमश्च पुरुषकार एव निष्पादित-स्वविषय इति विग्रहे द्वन्द्वैकवद्धाव:, एते च वीर्यान्त-रायक्षय-क्षयोपशमसमुत्था जीवपरिणामविशेषा:, एतेषु प्रत्येकमेकशब्दो योजनीय:, वीर्यान्तरायक्षय-क्षयोपशम-वेचित्रत: प्रत्येकं जघन्यादिभेदेरनेकत्वेऽप्येषामेकजीव-स्यैकदा क्षय-क्षयोपशममात्राया एकविधत्वादेक एव जघन्यादिरेतद्विशेषो भवति कारणमात्राधीनत्वात् कार्यमात्राया इति सूत्रभावार्थ:, शेष प्राग्वदिति।
काययोग के ही भेदों की एकता का निर्वचन करते हैं। एगे उट्ठाणे-उत्थान एक है। चेष्टा विशेष को उत्थान कहते हैं। भ्रमण आदि क्रिया कर्म है। शरीर का सामर्थ्य बल है। वीर्य जीव प्रभव है। अभिमान विशेष को पुरुषकार कहते हैं। कार्यनिष्पत्ति में सक्षम प्रयत्न पराक्रम है। यह पद विग्रह है। यहां द्वन्द्वैकभाव समास है। ये सब वीर्यान्तराय कर्म के क्षय, क्षयोपशम से उत्पन्न जीव के परिणाम विशेष हैं। इनमें प्रत्येक में एक शब्द योजनीय है। वीर्यान्तराय कर्म के क्षय और क्षयोपशम की विचित्रता के कारण प्रत्येक के जघन्य आदि अनेक भेद होने पर भी एक जीव के एक बार में क्षय, क्षयोपशम की मात्रा एक रूप होने से एक ही होता है। जघन्य आदि से यह विशेष है क्योंकि कार्य की मात्रा कारण की मात्रा के अनुरूप होती है, यह सूत्र का भावार्थ है। शेष पूर्ववत्।
सू. ४५-४७. एगे... .चरित्ते।
(टी.) पराक्रमादेश्च ज्ञानादिर्माक्षमार्गोऽवाप्यते, यत आह—
ज्ञान आदि के पराक्रम से मोक्षमार्ग की प्राप्ति होती है। क्योंकि कहा है—
अब्भुट्ठाणे विणये परक्कमे साहुसेवणाए य।
सम्महंसणलंभो विरयाविरईए विरईए।।
(आवनि ८४८)
अभ्युत्थान, विनय, पराक्रम (कषाय विजय में पराक्रम) तथा साधुओं की सेवा से सम्यक्त्व सामायिक, देशविरति सामायिक तथा सर्वविरति सामायिक की प्राप्ति होती है।
अतो ज्ञानादीनां निरूपणार्थमाह—एगे नाणे इत्यादि। अथवा धर्मप्रतिमा प्रागुदिता, सा च ज्ञानादिस्वभावेति ज्ञानादीनि निरूपयन्नाह-एगे नाणे इत्यादि सूत्रत्रयम्। ज्ञायन्ते परिच्छिद्यन्तेऽर्था अनेनास्मिन्नस्माद्रेति ज्ञानम्, ज्ञान-दर्शनावरणयो: क्षय: क्षयोपशमो वा। ज्ञातिर्वा ज्ञानम्, आवरणद्वयक्षयाद्याविर्भूत आत्मपर्यवविशेष: सामान्यविशेषात्मके वस्तुनि विशेषांशग्रहणप्रवण: सामान्यांशग्राहकश्च ज्ञानपञ्चका-ऽज्ञानत्रय-दर्शन-चतुष्टयरूप:, तच्चानेकमप्यवबोधसामान्यादेकमुपयोगा-पेक्षया वा, तथाहि-लब्धितो बहुनां बोधविशेषाणामेकदा सम्भवेऽप्युपयोगत एक एव सम्भवति, एकोपयोग-त्वाज्जीवानामिति।
ज्ञान आदि के निरूपण के लिए कहा गया—'एगे णाणे इत्यादि'। अथवा पूर्वकथित धर्मप्रतिमा ज्ञान आदि स्वभाववाली है, अत: ज्ञान आदि का निरूपण करते हुए कहा है—ज्ञान एक है। दर्शन एक है। चारित्र एक है। जिसके द्वारा, जिसके होने पर अथवा जिससे पदार्थ जाना जाता है, अर्थ का निश्चय होता है, वह ज्ञान है। अथवा ज्ञानावरण तथा दर्शनावरण कर्म का क्षय और क्षयोपशम ज्ञान है। अथवा ज्ञाति ज्ञान है। वह ज्ञानावरण तथा दर्शनावरण के क्षय आदि से उत्पन्न आत्मपर्यव विशेष है। सामान्य-विशेषात्मक वस्तु के विशेषांश के ग्रहण में कुशल और सामान्य अंश का ग्राहक है। वह पांच ज्ञान, तीन आज्ञान व दर्शन चतुष्ट्य रूप हैं। ज्ञान अनेक प्रकार का होते हुए भी अवबोध सामान्य अथवा उपयोग की अपेक्षा से एक है, जैसे कहा है—लब्धि की अपेक्षा बहुत प्रकार के बोध विशेष एक बार में होने पर भी उपयोग की दृष्टि से एक बार में एक ही होता है क्योंकि जीवों के एक बार में एक ही उपयोग होता है।
ननु दर्शनस्य ज्ञानव्यपदेश्यत्वमयुक्तम्, विषयभेदाद्, उक्तं च—जं सामन्नग्गहणं दंसणमेयं विसेसियं नाणं ( )ति,
प्रश्न—दर्शन का ज्ञान में व्यपदेश करना अयुक्त है? क्योंकि दोनों का विषय भिन्न है, कहा भी है—सामान्य ग्राही दर्शन है और विशेष को ग्रहण करने वाला ज्ञान है।
अत्रोच्यते, ईहा-ऽवग्रहौ हि दर्शनम्, सामान्यग्राहकत्वाद्, अपाय-धारणे च ज्ञानम्, विशेषग्राहकत्वाद्, अथ चोभयमपि ज्ञानग्रहणेन गृहीतमागमे आभिनिबोहियनाणे अट्ठावीसं हवंति पगडीउ (आवनि. १६) त्ति वचनात्, तस्मादवबोध-सामान्याहरर्शनस्यापि ज्ञानव्यपदेश्यत्वमविरुद्धमिति।
समाधान—सामान्य ग्राही होने के कारण ईहा और अवग्रह दर्शन है। विशेष का ग्रहण करने के कारण अवाय और धारणा ज्ञान है। आगम में ज्ञान को ग्रहण करने से उभय का ग्रहण हुआ है—आभिनिबोधिकज्ञान की २८ प्रकृतियां हैं। आवश्यक निर्युक्ति के इस कथन के अनुसार अवबोध सामान्य से दर्शन को भी ज्ञान कहना अविरुद्ध है।
ननु दर्शनं पृथगेवोपात्तमुत्तरसूत्रे तत् किमिह ज्ञानशब्देन दर्शनमपि व्यपदिष्टमिति?,
शंका—प्रस्तुत सूत्र के उत्तरवर्ती सूत्र में दर्शन का कथन किया गया है, तब ज्ञान शब्द से दर्शन का व्यपदेश क्यों?
अत्रोच्यते, तत्र हि दर्शनं श्रद्धानं विवक्षितम्, ज्ञानादित्रयस्य सम्यक्शब्द-लाञ्छितत्वे सति मोक्षमार्गत्वेन विवक्षितत्वात्, मोक्षमार्गभूतं चैतत्त्रयं श्रद्धानपर्यायेणैव दर्शनेन सहेति।
समाधान—यहां दर्शन का तात्पर्य श्रद्धा है। क्योंकि ज्ञानादि त्रिक सम्यक् शब्द से लांछित होने पर ही मोक्षमार्ग के रूप में विवक्षित होते हैं। मोक्ष मार्गभूत ये तीनों श्रद्धान के पर्याय रूप ही दर्शन के साथ हैं। अर्थात् यहां दर्शन का तात्पर्य सामान्य अवबोध नहीं, श्रद्धा है।
दंसणे त्ति दृश्यन्ते श्रद्धीयन्ते पदार्था अनेना-स्मादस्मिन् वेति दर्शनं दर्शनमोहनीयस्य क्षय: क्षयोपशम उपशमो वा, दृटिर्वा दर्शनं दर्शनमोहनीयक्षयाद्या-विर्भूतस्तत्त्वश्रद्धानरूप आत्मपरिणाम:, तच्चोपाधिभेदाद-नेकविधमपि श्रद्धानसामान्यादेकम्, एकजीवस्य वैकदा एकस्यैव भावादिति।
जिसके द्वारा, जिससे और जिसके होने पर पदार्थ देखे जाते हैं, श्रद्धा की जाती है, वह दर्शन है। अथवा दर्शन मोहनीय कर्म का क्षय, क्षयोपशम अथवा उपशम दर्शन है। दर्शन दृष्टि है—यह दर्शन मोहनीय कर्म के क्षय आदि से होने वाला तत्त्वश्रद्धा रूप आत्मपरिणाम है। उपाधि भेद से वह अनेक प्रकार का होते हुए भी श्रद्धान सामान्य की दृष्टि से एक है। एक जीव के एक बार में एक ही भाव होता है।
नन्ववबोधसामान्याज्ज्ञान-सम्यक्त्वयो: क: प्रतिविशेष:?,
प्रश्न—अवबोध सामान्य की दृष्टि से ज्ञान और सम्यक्त्व में क्या प्रतिविशेष है?
उच्यते, रुचि: सम्यक्त्वम्, रुचिकारणं तु ज्ञानम्, यथोक्तम्—
समाधान—रुचि सम्यक्त्व है और रुचि का कारण ज्ञान है, जैसा कहा है—
नाणमवाय-धिईओ दंसणमिट्ठं जहोग्गहेहाओ।
तह तत्तरुई सम्मं रोइज्जइ जेण तं नाणं।।
( )
जिस प्रकार अवग्रह और ईहा का स्वभाव सामान्य अवबोध है, अत: वे दर्शन हैं तथा अपाय और धारणा का स्वभाव विशेष अवबोध है, अत: वे ज्ञान हैं। उसी प्रकार शुद्ध तत्त्वागम रूप श्रुत में जो तत्त्वश्रद्धा का अंश है वह सम्यक्त्व और जो विशेष रूप से तत्त्व रोचक है, वह श्रुतज्ञान है। सम्यक्त्व और श्रुतज्ञान में यही अंतर है।
चरित्ते त्ति चर्यते मुमुक्षुभिरासेव्यते तदिति चर्यते वा गम्यते अनेन निर्वृताविति चरित्रम्, अथवा चयस्य कर्मणां रिक्तीकरणाच्चरित्रं निरुक्तन्यायादिति चारित्रमोहनीय-क्षयाद्याविर्भूत आत्मनो विरतिरूप: परिणाम इति, तदेवं वक्ष्यमाणानां सामायिकादितद्धेदानां विरतिसामान्यान्त-भावादेकस्यैवैकदा भावाद्वेति। एतेषां च ज्ञानादीनामयमेव क्रम:, यतो नाज्ञातं श्रद्धीयते नाश्रद्धितं सम्यगनुष्ठीयत इति।
मुमुक्षुओं के द्वारा जिसका आचरण किया जाता है, आसेवन किया जाता है, वह चरित्र है। जिसके द्वारा निर्वृत्ति को प्राप्त किया जाता है, वह चरित्र है। अथवा निरुक्त की दृष्टि से कर्म के चय को रिक्त करने से वह चरित्र है। चारित्रमोहनीय कर्म के क्षय आदि से आविर्भूत आत्मा का विरति रूप परिणाम चरित्र है। सामायिक आदि उसके भेदों में विरति सामान्य का अन्तर्भाव होने से वह एक बार में एक ही होता है। इनमें ज्ञान आदि का यही क्रम है, क्योंकि बिना जाने श्रद्धा नहीं होती और श्रद्धा के बिना सम्यक् अनुष्ठान नहीं होता।
सू. ४८-५०. एगे....परमाणु।
(टी.) ज्ञानादीनि ह्युत्पत्ति विगति स्थितिमन्ति, स्थितिश्च समयादिकेति समयं प्ररूपयन्नाह—एगे समए। समय: परमनिरुद्ध: काल उत्पलपत्रशतव्यतिभेद-दृष्टान्ताज्जरत्पट्टसाटिकापाटनदृष्टान्ताद्वा समयप्रसिद्धा-दवबौद्धव्य:, स चैक एवं वर्तमानस्वरूप:, अतीता-ऽनागतयोर्विनष्टाऽनुत्पन्नत्वेनाभावात्। अथवा असावेक: स्वरूपेण निरंशत्वादिति। निरंशवस्त्वधिकारादेवेदं सूत्रद्वयमाह-एगे पएसे, एगे परमाणू। प्रकृष्टो निरंशो धर्म्मा-ऽधर्म्मा ऽऽकाश जीवानां देश: अवयवविशेष: प्रदेश:, स चैक: स्वरूपत:, सद्वितीयत्वादौ देशव्यपदेश्यत्वेन प्रदेशत्वाभावप्रसङ्गादिति। परमाणु त्ति परमश्चासावात्यन्तिकोऽणुश्च सूक्ष्म: परमाणु: द्वयणुकादिस्कन्धानां कारणभूत:, आह च—
ज्ञान आदि भी उत्पत्ति, व्यय और स्थितिमान् होते है। स्थिति समयादिका है। अत: समय की प्ररूपणा करते हुए कहा—समय एक है। समय परमनिरुद्ध-अविभक्त काल है। समय को कमल के सौ पत्र वेधन अथवा जीर्ण वस्त्रशाटिका पाटन दृष्टान्त से जानना चाहिए। वह वर्तमान स्वरूप एक ही है। अतीत विनष्ट है और अनागत अनुत्पन्न है। अत: दोनों का अभाव है। अथवा यह स्वरूपत: निरंश होने से एक है। निरंश वस्तु के अधिकार से ही ये दो सूत्र कहे गए हैं—'प्रदेश एक है। परमाणु एक है।' धर्म, अधर्म, आकाश और जीव का प्रकृष्ट निरंश देश-अवयव विशेष प्रदेश है। यह स्वरूपत: एक है। यह सद्वितीय है। अत: आदि में देश के कथन से प्रदेशत्व के अभाव का प्रसंग होगा। आत्यन्तिक सूक्ष्म अणु परमाणु है। यह द्वयणुक आदि स्कन्धों का कारणभूत है। कहा भी है—
कारणमेव तदन्त्यं सूक्ष्मो नित्यश्च भवति परमाणु:।
एकरस-वर्ण-गन्धो द्विस्पर्श: कार्यलिङ्गश्च।।
( )
जो स्कन्ध का अन्तिम कारण, सूक्ष्म, नित्य, एक रस, एक वर्ण, एक गंध और दो स्पर्श वाला है तथा कार्यलिंग—कार्य से जाना जाता है, वह परमाणु है।
स च स्वरूपत: एक एव, अन्यथा परमाणुरेवासौ न स्यादिति। अथवा समयादीनां प्रत्येकमनन्तानामपि तुल्यरूपापेक्षयैकत्वमिति।
वह स्वरूपत: एक ही है। अन्यथा वह परमाणु ही नहीं हो सकता अथवा समय आदि प्रत्येक अनन्त होने पर भी तुल्य रूप के कारण एक है।
सू. ५१-५४. एगा... .परिणिव्वुए।
(टी.) यथा परमाणोस्तथाविधैकत्वपरिणाम-विशेषादेकत्वं भवति तथा तत एवानन्ताणुमयस्कन्ध-स्यापि स्यादिति दर्शयन् सकलबादरस्कन्धप्रधानभूत-मीषत्प्राग्भाराभिधानपृथिवीस्कन्धं प्ररूपयन्नाह-एगा सिद्धी। सिद्धयन्ति कृतार्था भवन्ति यस्यां सा सिद्धि:, सा च यद्यपि लोकाग्रम्, यत आह—इहं बोदीं चइत्ताणं तत्थ गंतूण सिज्झइ (आवनि. ९५८) त्ति, तथापि तत्प्रत्यासत्त्येषत्प्राग्भाराऽपि तथा व्यपदिश्यते, आह च—बारसहिं जोयणेहिं सिद्धी सव्वट्ठसिद्धाउ (आवनि. ९५९) त्ति, यदि च लोकाग्रमेव सिद्धि: स्यात् तदा कथमेतदनन्तरमुक्तं निम्मलदगरयवण्णा तुसार-गोखीर-हार-सरिवन्ने (आवनि. ९६१) त्यादि तत्स्वरूपवर्णनं घटते?, लोकाग्रस्यामूर्तत्वादिति, तस्मादीषत्प्राग्भारा सिद्धिरिहोच्यते, सा चेका, द्रव्यार्थतया पञ्चचत्वारिंशद्योजनलक्षणप्रमाणस्कनन्धस्यैकपरिणामत्वात्, पर्यायार्थतया त्वनन्ता। अथवा कृतकृत्यत्वं लोका-ग्रमणिमादिका वा सिद्धि:, एकत्वं च सामान्यत इति।
जैसे परमाणु का तथाविध एकत्व परिणाम विशेष से एकत्व होता है, इसी प्रकार अनन्त अणुमय स्कन्ध का भी एकत्व होता है। इसे दर्शाते हुए समस्त बादर स्कन्धों में श्रेष्ठ ईषत्प्राग्भारा नामक पुथ्वीस्कंध की प्ररूपणा करते हुए कहते हैं—सिद्धि एक है। जहां जीव सिद्ध होते हैं, कृतार्थ हो जाते हैं, वह सिद्धि है। वह यद्यपि लोकाग्र-लोक का अग्रभाग है। क्योंकि कहा है—यहां शरीर को छोड़कर उस ईषत्प्राग्भारा में जाकर जीव सिद्ध होता है। तथापि उसके सामीप्य से ईषत्प्राग्भारा भी सिद्धि कही जाती है। कहा भी है—सर्वार्थ सिद्ध महाविमान से बारह योजन ऊपर सिद्धि क्षेत्र है। यदि लोकाग्र ही सिद्धि है, तब यह कैसे कहा गया कि वह पृथ्वी निर्मल जल कणों के सदृश वर्ण वाली तथा तुषार, गोक्षीर और हार के सदृश वर्ण वाली होती है, इत्यादि उसका स्वरूप वर्णन कैसे घटित होता है? क्योंकि लोकाग्र अमूर्त होता है। इसलिए ईषत्प्राग्भारा सिद्धि क्षेत्र कहा जाता है, वह एक है। पैंतालीस लाख योजन प्रमाण स्कन्ध के एक परिणाम के कारण द्रव्यार्थिक दृष्टि से वह एक है। पर्यायार्थिक दृष्टि से वह अनन्त है। अथवा लोकाग्र कृतकृत्य है। अणिमा आदि सिद्धि है। उनमें सामान्य दृष्टि से एकत्व है।
सिद्धेरनन्तरं सिद्धिमन्तमाह—एगे सिद्धे, सिद्ध्यति स्म कृतकृत्योऽभवत् सेधति स्म वा अगच्छत् अपुनरावृत्त्या लोकाग्रमिति सिद्ध:, सितं वा बद्धं कर्म्म ध्मातं दग्धं यस्य स निरुक्तत: सिद्ध: कर्म्मप्रपञ्चनिर्मुक्त:, स च एको द्रव्यार्थतया, पर्यायार्थतस्त्वनन्तपर्याय इति। अथवा सिद्धानाम अनन्तत्वेऽपि तत्सामान्यादेकत्वम्। अथवा कर्म-शिल्प-विद्या-मन्त्र-योगा-ऽऽगमा-ऽर्थ-यात्रा-बुद्धि-तप:-कर्म्मक्षय-भेदेनानेकत्वेऽप्यस्यैकत्वं सिद्ध-शब्दाभिधेयत्वसाम्यादिति।
सिद्धि के अनन्तर सिद्धिमान का कथन किया जा रहा है—सिद्ध एक है। जो सिद्ध होता है, कृतकृत्य होता है, अपुनरावृत्ति से लोकाग्र को प्राप्त करता है, वह सिद्ध है। 'सित' का अर्थ है—बद्धकर्म। 'ध्यात' का अर्थ है दग्ध। जिसके कर्म दग्ध हो जाते हैं, वह सिद्ध है—यह इसका निरुक्त है। सिद्ध कर्म प्रपंच से मुक्त होता है, वह द्रव्यार्थिकतया एक है और पर्यायार्थिकतया अनन्त हैं। अथवा सिद्ध अनन्त होने पर भी सामान्य दृष्टि से एक है। कर्म, शिल्प, विद्या, मंत्र, योग, आगम, अर्थ, यात्रा, बुद्धि, तप, कर्मक्षय आदि भेद से अनेक होने पर भी सिद्ध शब्द के अभिधेय साम्य से ये एक हैं।
कर्म्मक्षयसिद्धस्य च परिनिर्वाणं धर्म्मो भवतीति तदाह—एगे परिनिव्वाणे, परि समन्तान्निर्वातिर्निर्वाणं सकलकर्म्मकृतविकारनिराकरणत: स्वस्थीभवनं परि-निर्वर्वाणम्, तदेकम्, एकदा तस्य सम्भवे पुनरभावादिति। परिनिर्व्वाणधर्म्मयोगात् स एव कर्मक्षयसिद्ध: परिनिर्वृत उच्यते इति तहर्शनायाह—एगे परिनिव्वुए, परिनिर्वृत: सर्वत: शारीर-मानसा-स्वास्थ्यविरहित इति भाव:, तदेकत्वं सिद्धस्येब भावनीयमिति।
कर्मक्षय सिद्ध के परिनिर्वाण धर्म होता है अत: उसे कहते हैं—परिनिर्वाण एक है। परि का अर्थ है चारों ओर से, निर्वात-शांत होना, निर्वाण है। समस्त कर्मकृत विकारों के निराकरण से स्वस्थ होना परिनिर्वाण है, वह एक है। वह एकदा होता है, पुन: उसका अभाव होता है। वही कर्मक्षय सिद्ध जीव परिनिर्वाण धर्म के योग से परिनिर्वृत्त कहा जाता है। उसे बताने के लिए कहते हैं—परिनिर्वृत्त एक है। परिनिर्वृत्त का अर्थ है—सब प्रकार के शारीरिक, मानसिक अस्वास्थ्य से रहित। उनका एकत्व सिद्ध का ही एकत्व है।
सू. ५५-९०. एगे....लुक्खे।
(टी.) तदेतावता ग्रन्थेनैते प्रायो जीवधर्म्मा एकतया निरूपिता:, इदानीं जीवोपग्राहकत्वात् पुद्गलानां तल्लक्षणाजीवधर्म्मा एगे सद्दे इत्यादिना जाव लुक्खे इत्येतदन्तेन ग्रन्थेनैकतयैव दर्श्यन्ते, पुद्गलादीनां तु सत्ता केषाञ्चिदनुमानतोऽवसीयते घटादिकार्योपलब्धे: , केषाञ्चित् सांव्यवहारिकप्रत्यक्षत इति। तत्र शब्दादिसूत्राणि सुगमानि, नवरं शप्यते अभिधीयते अनेनेति शब्दो ध्वनि: श्रत्रेन्द्रियविषय:, रूप्यते अवलोक्यत इति रूपम् आकारश्चक्षुर्विषय:, घ्रायते सिङ्घ्यते इति गन्धो घ्राणविषय:, रस्यते आस्वाद्यते इति रस: रसनेन्द्रियविषय:, स्पृश्यते छुप्यत इति स्पर्श: स्पर्शनकरणविषय:, शब्दादीनां चैकत्वं सामान्यत: सजातीय-विजातीयव्यावृत्तरूपापेक्षमा वा भावनीयम्। शब्दभेदावाह-सुब्भिसद्दे त्ति, शुभशब्दो मनोज्ञ इत्यर्थ:, एवं दुब्भि त्ति अशुभो मनोज्ञो यो न भवतीति, एवं च शब्दान्तरमत्रान्तर्भूतमवसेयम्, एवं रूपव्याख्यानेऽपि, सुरूपादयश्चतुर्दश शुक्लान्ता रूपभेदा:, तत्र सुरूपं मनोज्ञरूपमितरत्तु दुरूपमिति।
अब तक इस ग्रंथ में प्राय: जीव धर्मों का एकत्व की दृष्टि से निरूपण किया गया। अब जीव के उपकारक पुद्गलों के लक्षण अजीव धर्म 'शब्द एक है' सूत्र से 'रूक्ष एक है' सूत्र तक एकत्व की दृष्टि से प्रतिपादन कर रहे हैं। घट आदि कार्यों की उपलब्धि से पुद्गल आदि की सत्ता को कुछ अनुमान से और कुछ साव्यवहारिक प्रत्यक्ष से जाना जाता है। यहां शब्द आदि सूत्र सुगम हैं। जिससे कहा जाता है, वह शब्द है। शब्द ध्वनि है, वह श्रोत्रेन्द्रिय का विषय है। जो देखा जाता है, वह रूप है, वह आकार चक्षु का विषय है। जिसके द्वारा सूंघा जाता है, वह घ्राण है। गंध घ्राण का विषय है। जिसके द्वारा आस्वादन किया जाए, वह रस है। यह रसनेन्द्रिय का विषय है। जिससे छुआ जाए, वह स्पर्श है। यह स्पर्शन इन्द्रिय का विषय है। शब्द आदि का एकत्व सामान्य दृष्टि से अथवा सजातीय, विजातीय आदि से व्यावृत्त रूपों की अपेक्षा से है। शब्द के भेद इस प्रकार हैं—सुशब्द-मनोज्ञ शब्द एवं दु:शब्द-अशुभ शब्द, जो मनोज्ञ नहीं होता है। इस प्रकार शब्दान्तर यहां अन्तर्भूत जानने चाहिए। इसी प्रकार रूप की व्याख्या भी है। सुरूप से शुक्ल तक रूप के १४ भेद हैं। मनोज्ञ रूप सुरूप है। इससे इतर दुरूप है।
दीर्घम् आयततरम्, हृस्वं तदितरद्। वृत्तादय: पञ्च स्कन्धसंस्थानभेदा:, तत्र वृत्तं संस्थानं मोदकवत्, तच्च प्रतर-घनभेदात् द्विधा, पुन: प्रत्येकं समविषम-प्रदेशावगाढमिति चतुर्द्धा, एवं शेषाण्यपि। तंसे त्ति तिस्रोऽस्रय: कोटयो यस्मिंस्तत् त्र्यस्रं त्रिकोणम्, चतुरंसे त्ति चतस्रोऽस्रयो यस्य तत्तथा, चतुष्कोणमित्यर्थ:, तथा पिहुले त्ति पृथुलं विस्तीर्णम्, अन्यत्र पुनरिह स्थाने आयतमभिधीयते, तदेव चेह दीर्घ-ह्रस्व-पृथुल-शब्दैर्विभज्योक्तम्, आयतधर्मत्वादेषाम्, तच्चायतं प्रतर-घन-श्रेणिभेदात् त्रिधा, पुनरेकैकं सम-विषमप्रदेशमिति षोढा, यच्चायतभेदयोरपि ह्रस्व-दीर्घयोरादावभिधानं तद् वृत्तादिषु संस्थानेष्वायतस्य प्रायोवृत्तिदर्शनार्थम्, तथाहि-दीर्घायत: स्तम्भो वृत्तस्त्र्यस्र: चतुरस्रश्चेत्यादि भावनीयम्, विचित्रत्वाद्वा सूत्रगतेरेवमुपन्यास इति।
दीर्घ का अर्थ लंबा है। ह्रस्व उससे विपरीत है। वृत्त आदि पांच स्कंध संस्थान के भेद हैं। वृत्त संस्थान मोदक की तरह है। बह प्रतर और घन के भेद से दो प्रकार का है। पुन: प्रत्येक के समप्रदेशावगाढ़, विषमप्रदेशावगाढ़ आदि चार भेद होते हैं। शेष भी इसी प्रकार हैं। जिसके तीन कोण होते हैं, वह त्र्यंश (त्रिकोण) है। जिसके चार कोण हैं, बह चतुष्कोण है। पृथुल विस्तीर्ण है। अन्यत्र पृथुल के स्थान पर आयत का कथन किया गया है। यहां 'इह' शब्द दीर्घ, हस्व, पृथुल शब्द से विभक्त कर समझाया गया है। ये सब आयतधर्मा हैं। आयत के प्रतर, घन और श्रेणि भेद से तीन भेद किए गए हैं। आयत के हस्व, दीर्घ आदि जो भेद पहले कहे गए हैं, वे वृत्त आदि संस्थानों में प्राय: देखे जाते हैं—जैसे दीर्घ आयत, स्तंभ, वृत्त, त्रिकोण और चतुष्कोण आदि के रूप में हो सकता है। अथवा विचित्र प्रकार का होने से सूत्र में ही उसका उपन्यास किया गया है।
परिमंडले त्ति परिमण्डलसंस्थानं वलयाकारं प्रतर-घनभेदाद् द्विविधमिति। रूपभेदो वर्ण:, स च कृष्णादि: पञ्चधा प्रतीत एव, नवरं हारिद्र: पीत:, कपिशादयस्तु संसर्गजा इति न तेषामुपन्यास:।
परिमंडल संस्थान वलयाकार होता है। वह प्रतर और धन के भेद से दो प्रकार का है। वर्ण रूप का भेद है। वह कृष्ण आदि पांच प्रकार का प्रतीत ही है। हारिद्र पीले को कहते हैं। भूरा, सुनहरा आदि संसर्ग से उत्पन्न होते हैं। अत: उनका कथन नहीं किया गया है।
गन्धो द्वेधा—सुरभिदुरभिश्च, तत्र सौमुख्यकृत् सुरभि: वैमुख्यकृत् दुरभि:, साधारणपरिणामोऽस्पष्टो दुर्ग्रह इति संसर्गजत्वादेव नोक्त इति।
गंध दो प्रकार की है—सुरभिगंध और दुरभिगंध। सुरभि रुचिकर है, दुरभि जुगुप्साकत्री है। दुर्ग्रह साधारण परिणामवाला अस्पष्ट है, वह संसर्ग से ही होता है। अत: उसका कथन नहीं किया गया है।
रस: पञ्चधा, तत्र श्लेष्मनाशकृत् तिक्त: १, वैशद्यच्छेदनकृत् कटुक: २, अन्नरुचिस्तम्भनकृत् कषाय: कटुक रस वैशद्य (जड़ता) नाशक है। अम्ल रस आर्द्रता ३, आश्रवण-क्लेदनकृदम्ल: ४, ह्लादन-बृंहणकृन्मधुर: ५, संसर्गजो लवण इति नोक्त इति।
रस पांच प्रकार का है। तिक्तरस श्लेष्मनाशक है। करने वाला है। कषाय रस अन्न की रुचि को स्तंभित करने वाला है। मधुर रस आह्लाददायी और पुष्टिकारक है। लवणरस संसर्गज होता है। अत: उसका कथन नहीं किया गया है।
स्पर्शोऽष्टविध:, तत्र कर्कश: कठिनोऽनमनलक्षण: १, यावत्करणात् मृद्वादय: षडन्ये, तत्र मृदु: सन्नतिलक्षण: २, गुरुरधोगमनहेतु: ३, लघु: प्रायस्तिर्यगूध्वगमनहेतु: ४, शीतो वैशद्यकृत् स्तम्भनस्वभाव: ५, उष्णो मार्दवपाककृत् ६, स्निग्ध: संयोगे सति संयोगिनां बन्धकारणम् ७, रूक्षस्तथैवाबन्धकारणमिति ८।
स्पर्श के आठ प्रकार हैं। कर्कश स्पर्श कठिन और अनमन-झुकावरहित लक्षणवाला होता है। 'यावत्' शब्द से मृदु आदि अन्य षट् स्पर्श ज्ञात होते हैं। मृदु स्पर्श सन्नति-लचीला होता है। गुरु स्पर्श अधोगमन का हेतु है। लघु स्पर्श प्राय: तिर्यक् और ऊर्ध्वगमन का हेतु है। शीत स्पर्श स्तंभन का कारक है। उष्णता मृदुताकारक है। संयोजित होने पर स्निग्धता बंधन (संधान) की हेतु है। रूक्षता बंधन का विच्छेद करने वाली है।
सू. ९९-१२६. एगे....विवेगे।
(टी.) उक्ता पुदगलधर्म्माणामेकता, इदानीं पुद्गलालिङ्गितजीवाप्रशस्तधर्म्माणामष्टादशानां पाप-स्थानकाभिधानानाम् एगे पाणाइवाए, इत्यादिना ग्रन्थेन दंसणसल्ले इत्येतदन्तेन तामेवाह। तत्र प्राणा: उच्छ्वासादय:, तेषामतिपातनं प्राणवता सह वियोजनं प्राणातिपातो हिंसेत्यर्थ:, उक्तं च—
पुद्गल धर्मों के एकत्व का प्रतिपादन किया गया। संप्रति पुद्गल से संश्लिष्ट जीव के १८ अप्रशस्त धर्मों-पापस्थानों प्राणातिपात से लेकर मिथ्यादर्शन शल्य तक बताया जा रहा है। प्राण उच्छ्वास आदि है। उनका अतिपात अर्थात् प्राणी के प्राणों का वियोजन हिंसा है। कहा है—
पञ्चेन्द्रियाणि त्रिविधं बलं च
उच्छ्वासनि::श्वासमथान्यदायु:।
प्राणा दशैते भगवद्धिरुक्तास्तेषां
वियोजीकरणं तु हिंसा।।
( )
पांच इंद्रियां, तीन बल-मनोबल आदि, श्वासोच्छ्वास और आयुष्य—ये दस प्राण भगवान् महावीर ने बतलाए हैं। उनका वियोजीकरण हिंसा है।
स च प्राणातिपातो द्रव्य भावभेदात् द्विविध:, विनाश परिताप सङ्क्लेशभेदात् त्रिविधो वा, आह च—
वह प्राणातिपात पाप द्रव्य और भाव के भेद से दो प्रकार का है। अथवा विनाश, परिताप और संक्लेश के भेद से तीन प्रकार का है। कहा भी है—
तप्पज्जायविणासो दुक्खुप्पाओ य संकिलेसो य।
एस वहो जिणभणिओ वज्जेयव्वो पयत्तेणं।।
(श्रावक १९१)
जिन भगवान ने मनुष्यादि जीव पर्याय के विनाश, परिताप-दु:ख के उत्पाद तथा संक्लेश को वध कहा है। इनका सप्रयत्न वर्जन करना चाहिए।
अथवा मनोवाक्कायै: करण-कारणा-ऽनुमति-भेदान्नवधा, पुन: स क्रोधादिभेदात् षट्त्रिंशद्विधो वेति १।
अथवा प्राणातिपात मन, वचन और काय तथा करण-कारण व अनुमति के भेद से नौ प्रकार का है। पुनश्च क्रोध आदि के भेद से ३६ प्रकार का है।
तथा मृषा मिथ्या वदनं वादो मृषावाद:, स च द्रव्य-भावभेदात् द्विधा, अभूतोद्धावनादिभिश्चतुर्धा वा, तथाहि—अभूतोद्धावनं यथा सर्वगत आत्मा, भूतनिह्नवो यथा नास्त्यात्मा, वस्त्वन्तरन्यासो यथा गौरपि सन्नश्वोऽयमिति, निन्दा च यथा कुष्ठी त्वमसीति २।
मृघा-मिथ्या, वाद-कथन मृषावाद है। वह द्रव्य और भाव के भेद से दो प्रकार का है। अभूतोद्भावन आदि की अपेक्षा से वह चार प्रकार का है, जेसे-१. अभूतोद्भावन—आत्मा सर्वगत है। २. भूतनिह्रव-आत्मा नहीं है। ३. वस्त्वन्तर न्यास-गाय होते हुए भी यह अश्व है, ऐसा कहना। ४. निन्दा-तूं कोढ़ी है, ऐसा कथन करना।
तथा अदत्तस्य स्वामि-जीव-तीर्थकर-गुरुभिर-वितीर्ण-स्याननुज्ञातस्य सचित्ता-ऽचित्त-मिश्रभेदस्य वस्तुन: आदानं ग्रहणमदत्तादानम्, चौर्यमित्यर्थ:, तच्च विविधोपाधिवशादनेकविधमिति ३।
अदत्त को ग्रहण करना अदत्तादान है। स्वामी, जीव, तीर्थकर, गुरु आदि द्वारा अप्रदत्त अथवा अननुज्ञात सचित्त, अचित्त और मिश्र वस्तु को ग्रहण करना अदत्तादान है। यह चौर्य भी कहलाता है। विविध उपाधि से यह अनेक प्रकार का होता है।
तथा मिथुनस्य स्त्रीपुंसलक्षणस्य कर्म्म मैथुनम् अब्रह्म, तत् मनोवाक्कायानां कृत-कारिताऽनुमतिभि-रौदारिक-वैक्रियशरीरविषयाभिरष्टादशधा, विविधो-पाधितो बहुविधतरं वेति ४।
स्त्री-पुरुष रूप युगल का कर्म मैथुन-अब्रह्म है। मन, वचन और काय रूप तीन योग से, कृत, कारित और अनुमोदित रूप तीन करण से ९ भेद होने पर, औदारिक तथा वैक्रिय शरीर की विवक्षा से इसके १८ भेद हो जाते हैं। अथवा विविध उपाधि से यह अनेक प्रकार का है।
तथा परिगृह्यते स्वीक्रियत इति परिग्रह:, बाह्याभ्यन्तरभेदाद् द्विधा, तत्र बाह्यो धर्मसाधनव्यतिरेकेण धनधान्यादिरनेकधा, आभ्यन्तरस्तु मिथ्यात्वा-ऽविरति-कषाय-प्रमादादिरनेकधा, परिग्रहणं वा परिग्रहो मूर्च्छत्यर्थ: ५।
जिसका ग्रहण किया जाता है, स्वीकार किया जाता है, वह परिग्रह है। बाह्य और आभ्यंतर के भेद से वह दो प्रकार का है। धर्म साधन के अतिरिक्त धन, धान्य आदि अनेक प्रकार का बाह्य परिग्रह है। आभ्यंतर परिग्रह मिथ्यात्व, अविरति, प्रमाद, कषाय आदि अनेक प्रकार का है। अथवा परिग्रहण परिग्रह है जिसका तात्पर्य मूर्च्छा है।
तथा क्रोध-मान-माया-लोभा: कषायमोहनीय-कर्म्मपुद्गलोदयसम्पाद्या जीव-परिणामा इति, एते चानन्तानुबन्ध्यादिभेदतो ऽसङ् ख्यात-अध्यवसाय-स्थानभेदतो वा बहुविधा:, तथा पेज्ज त्ति प्रियस्य भाव: कर्म्म वा प्रेम, तच्चानभिव्यक्तमाया-लोभलक्षणभेद-स्वभावमभिष्वङ्गमात्रमिति १०, तथा दोसो त्ति द्वेषणं द्वेष:, दूषणं वा दोष:, स चानभिव्यक्तक्रोध-मानलक्षण-भेदस्वभावोऽप्रीतिमात्रमिति ११, जाव त्ति 'कलहे अब्भक्खाणे पेसुन्ने' इत्यर्थ:, तत्र कलहो राटी १२, अभ्याख्यानं प्रकटमसद्दोषारोपणम् १३, पैशुन्यं पिशुनकर्म्म प्रच्छन्नं सदसद्दोषाविर्भावनम् १४, परेषां परिवाद: परपरिवादो विकत्थनमित्यर्थ: १५, अरतिश्च तन्मोहनीयोदयजश्चित्तविकार उद्वेगलक्षणो रतिश्च तथाविधानन्दरूपा 'अरतिरति’ इत्येकमेव विवक्षितम्, यत: क्वचन विषये या रतिस्तामेव विषयान्तरापेक्षया अरतिं व्यपदिशन्त्येवमरतिमेव रतिमित्यौपचारिक-मेकत्वमनयोरस्तीति १६,
क्रोध, मान, माया, लोभ, कषाय मोहनीय कर्म के उदय से संपाद्य जीव के परिणाम हैं। वे अनन्तानुबंधी आदि भेद से अथवा असंख्यात अध्यवसाय स्थानभेद से बहुत प्रकार के हैं। प्रिय का भाव अथवा कर्म प्रेय अथवा प्रेम है। वह अनभिव्यक्त माया व लोभ लक्षण स्वभाववाला तथा अप्रीति मात्र है। 'जाव' से तात्पर्य कलह, अभ्याख्यान व पैशुन्य से है। कलह-झगड़ा, अभ्याख्यान-प्रकट रूप से असत् दोषारोपण, पैशुन्य—पिशुन कर्म अर्थात् प्रच्छन्न रूप से सत्-असत् दोषों का प्रकटीकरण। दूसरों का परिवाद परपरिवाद है। विकत्थन भी इसका पर्याय है। अरति-मोहनीय कर्म के उदय से होने वाला उद्देगलक्षण चित्त विकार है और रति आनंद रूप चित्त विकार है। यहां रति-अरति एक ही विवक्षित है। क्योंकि किसी विषय में जो रति है, वही विषयान्तर से अरति कही जाती है। इस प्रकार अरति के ही रति होने से इनमें औपचारिक एकत्व है।
तथा मायामोस त्ति माया च निकृतिर्मृषा च मृषावादो मायया वा सह मृषा मायामृषा प्राकृतत्वान्मायामोसं, दोषद्वययोग:, इदं च मानमृषादि-संयोगदोषोपलक्षणम्। वेषान्तरकरणेन लोकप्रतारणमित्यन्ये, प्रेमादीनि च बहुविधानि विषयभेदेन अध्यवसायस्थानभेदतो वा १७, मिथ्यादर्शनं विपर्यस्ता दृष्टि:, तदेव तोमरादिशल्यमिव शल्यं दु:खहेतुत्वात् मिथ्यादर्शनशल्यमिति, मिथ्यादर्शनं च पञ्चधा आभिग्रहिका-ऽनाभिग्रहिका-ऽऽभिनिवेशिका-सांशयिक-भेदाद् उपाधिभेदतो बहुतरभेदं वेति १८। एतेषां च प्राणातिपातादीनाम् उक्तक्रमेणानेकविधत्वेऽपि वधादिसाम्यादेकत्वमवगन्तव्यमिति।
माया-वंचना, इससे युक्त मृषा मायामृषा है। प्राकृत शैली के कारण मायामृषा को 'माया मोस' कहा गया है। यहां दो दोषों का योग है। यह माया और मृषा आदि दोषों के संयोग से होने वाला उपलक्षण है। कुछ व्याख्याकारों ने इसका अर्थ वेश बदलकर लोगों को ठगना किया है। प्रेम आदि विषय भेद अथवा अध्यवसाय स्थान भेद आदि से बहुत प्रकार के हैं। मिथ्यादर्शन का अर्थ विपरीत दृष्टि है। वह भाला आदि के शल्य की तरह शल्य-दु:ख का हेतु होने से मिथ्यादर्शन शल्य है। मिथ्यादर्शन के पांच प्रकार हैं— आभिग्राहिक, अनाभिग्राहिक, आभिनिवेशिक, अनाभोगिक और सांशयिक। उपाधि भेद से इसके बहुत भेद हैं। प्राणातिपात आदि उक्त क्रम के अनुरूप अनेकविध होने पर भी वध साम्य से एकत्व जानना चाहिए।
उक्तान्यष्टादश पापस्थानानि, इदानीं तद्विपक्षाणामेव एगे पाणाइवायवेरमणे इत्यादिभिरष्टादशभि: सूत्रैरेकतामाह, सुगमानि चैतानि, नवरं विरमणं विरति:, तथा विवेकस्त्याग इति।
अठारह पापस्थानों के कथन के अनन्तर उनके विपक्षी प्राणातिपात विरमण आदि का एकत्व अठारह सूत्रों में प्रतिपादित कर रहे हैं। ये सुबोध हैं। विरमण का अर्थ है विरति और विवेक का अर्थ है त्याग।
सू. १२७-१४०. एगा. .. .सुसम-सुसमा।
(टी. ) उक्तं सपुद्गलजीवद्रव्यधर्म्माणामेकत्वमिदानीं कालस्य स्थितिरूपत्वेन तद्धर्म्मत्वात् तद्विशेषाणाम् एगा ओसप्पिणीत्यादिना सुसमसुसमेत्येतदन्तेनैतदेवाह।
पुद्गल और जीव द्रव्यों के धर्मों का एकत्व प्रतिपादित किया गया। अब काल की स्थिति के रूप में उसके धर्म विशेषों का ही एक अवसर्पिणी से लेकर सुषम-सुषमा तक का विवेचन कर रहे हैं।
अथ काल एव कथमवसीयत इति चेत्?,
प्रश्न—काल ही कैसे जाना जाता है?
उच्यते, बकुल-चम्पकाऽशोकादिपुष्पप्रदानस्य नियमेन दर्शनान्नियामकश्च काल इति।
समाधान—पुष्पदायी बकुल, चंपक, अशोक, आदि वृक्षों में नियमत: काल-विशेष में पुष्पदान देखा जाता है। उसका नियामक काल है।
तत्र ओसप्पिणि त्ति अवसर्प्पति हीयमानारकतया अवसर्प्पयति वाऽऽयुष्क-शरीरादिभावान् हापयतीत्यव-सर्प्पिणी सागरोपमकोटीकोटीदशकप्रमाण: कालविशेष:। सुष्ठु समा सुषमा, अत्यन्तं सुषमा सुषमसुषमा अत्यन्तसुखस्वरूपस्तस्या एव प्रथमारक इति, एकत्वं चावसर्प्पिण्या: स्वरूपेणैकत्वादेवं सर्वत्र, यावदिति सीमोपदर्शनार्थ:, ततश्च सुषमसुषमेत्यादि सूत्रं स्थानान्तरप्रसिद्धं तावदध्येयमिह यावद् दूसमदूसमेति पदमित्यतिदेश:, अयं च सूत्रलाघवार्थमिति, एवं च सर्वत्र यावदिति व्याख्येयम्, अतिदेशलब्धानि च पदान्येकशब्दोपपदान्येतानि-एगा सुसमा, एगा सुसमदुसमा, एगा दुसमसुसमा, एगा दुसमे'ति। आसां स्वरूपं शब्दानुसारतो नेयम्।
यहां अवसर्पिणी का तात्पर्यं हीयमान अरों के कारण नीचे की ओर जाना है। आयु, शरीर आदि भावों में जो हीनता लाता है, वह अवसर्पिणी है। यह दस कोटाकोटि सागरोपम प्रमाण काल विशेष है। सुष्ठु-श्रेष्ठ, समा-समय सुषमा है। अत्यंत सुषमा सुषम-सुषमा कालविशेष है। यह अत्यंत सुखस्वरूप प्रथम आरक है। अवसर्पिणी के स्वरूप से एक होने से इसका एकत्व है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए। 'यावत्' यहां सीमा के उपदर्शन के लिए है। इस प्रकार सुषम-सुषमा आदि सूत्र स्थानान्तर प्रसिद्ध (विवेचित) हैं। इसीलिए इनके स्वरूप की विवेचना यहां लक्षित नहीं है। 'जाव दुसम-दुसमा'-दुषम-दुषमा पद अतिदेश—समर्पण पद है। यह सूत्र लाघव के लिए है। सर्वत्र 'जाव' की व्याख्या इसी प्रकार की जानी चाहिए। अतिदेश लब्धपद और एक शब्द उपपदवाले सूत्र—'एगा सुसमा.....एगा दुसमा' हैं। इनका स्वरूप शब्दानुसार जानना चाहिए।
प्रमाणं पुनराद्यानां तिसृणां समानां क्रमेण सागरोपम-कोटीकोस्यश्चतुस्त्रिद्विसङ्या:, चतुर्थ्यास्त्वेका द्वि-चत्वारिंशद्वर्षसहस्रोना, अन्त्ययोस्तु सहस्राण्येकविंशतिरिति। तथा उत्सर्प्पति वरद्धते-ऽरकापेक्षया उत्सर्प्पयति वा भावानायुष्कादीन् वर्धयतीति उत्सर्प्पिणी अवसर्प्पिणीप्रमाणा, दुष्ठु समा दु:षमा दु:खरूपा अत्यन्तं दु:षमा दु:षमदु:षमा, यावत्करणाद् 'एगा दूसमा, एगा दुसमसुसमा, एगा सुसमदुसमा, एगा सुसमे'ति दृश्यम्, एतत्प्रमाणं च पूर्वोक्तमेव नवरं विपर्यासादिति।
आद्य तीन आरों का समय प्रमाण क्रमश: चार, तीन व दो कोटाकोटि सागरोपम है। चतुर्थ अर का समय बयालीस हजार वर्ष न्यून एक कोटाकोटि सागरोपम है। अंतिम दोनों अर में से प्रत्येक का समय इक्कीस हजार वर्ष है। अर की अपेक्षा से जिसमें वृद्धि होती है, ऊपर की ओर जाता है अथवा भाव, आयुष्य आदि की जिसमें वृद्धि होती है वह उत्सर्पिणी है। यह भी १० कोटाकोटि सागर प्रमाण है। दुष्ठु समय दुषमा-दु:ख रूप है। अत्यंत दु:खमय समय दुषम-दुषमा है। यावत् शब्द का प्रयोग 'एगा दुसमा' से 'सुसम-सुसमा' तक है। इनका कालप्रमाण पूर्वोक्त अवसर्पिणी के विपरीत क्रम से है।
सू. १४१-२२३. एगा णेरइयाणं चउवीसदंडया।
(टी.) कृता जीव-पुद्गल-काललक्षणद्रव्यविविध-धर्म्मविशेषाणामेकत्वप्ररूपणा, अधुना संसारि-मुक्तजीव-पुद्गलद्रव्यविशेषाणां नारक-परमाण्वादीनां समुदाय-लक्षणधर्म्मस्य एगा नेरइयाणं वग्गणेत्यादिना एगा अजहन्नुक्कस्सगुणलुक्खाणं पोग्गलाणं वग्गणेत्येतदन्तेन ग्रन्थेन तामेवाह। तत्र नेरइयाणं ति निर्गतम् अविद्यमानमयम् इष्टफलं कर्म्म येभ्यस्ते निरया:, तेषु भवा नैरयिका: क्लिष्टसतत्वविशेषा:, ते च पृथिवी-प्रस्तट-नरकावासस्थिति-भव्यत्वादिभेदादनेकविधास्तेषां सर्वेषां वर्ग्गणा वर्ग: समुदाय:, तस्याश्चैकत्वं सर्वत्र नारकत्वादिपर्यायसाम्यादिति। तथा असुराश्च ते नवयौवनतया कुमारा इव कुमाराश्चेत्यसुरकुमारास्तेषामेका वर्गणेति, चउवीसदंडउ त्ति चतुर्विंशतिपदप्रतिबद्धो दण्डको वाक्यपद्धतिश्चतुर्विशतिदण्डक:, स इह वाच्य इति शेष:, स चायम्—
जीव, पुद्गल और काल द्रव्य के विविध धर्म विशेषों के एकत्व की प्ररूपणा की गई। अब संसारी जीव, मुक्त जीव, पुद्गल द्रव्य विशेष, नारक, परमाणु आदि के समुदाय लक्षण धर्म की 'एगा णेरइयाणं इस सूत्र से एगा अजहण्णुक्कस्स'....सूत्र तक व्याख्या कर रहे हैं। यहां 'णेरइयाणं' का अर्थ है जिनके इष्ट फल प्रदाता कर्म अविद्यमान है वे निरय-नरक हैं। उनमें होने वाले नैरयिक-क्लिष्ट सत्त्व विशेष हैं। वे पृथ्वी प्रस्तर, नरकावास की स्थिति, भव्यत्व आदि भेद से अनेक प्रकार के हैं। उन सबकी वर्गणा वर्ग अथवा समुदाय है। सर्वत्र नारकत्व आदि पर्याय साम्य से उनका एकत्व है। असुर जो नवयौवन के कारण कुमार की तरह लगते हैं, वे असुर कुमार हैं। 'चतुर्विंशति' पद से प्रतिबद्ध दंडक-वाक्य पद्धति चौबीस दंडक हैं। वे यहां कथनीय हैं। वह इस प्रकार है—
नेरइया १ असुरादी १०
पुढवाई ५ बेंदियादयो चेव ४।
नर १ वंतर १ जोतिसिया १
वेमाणी १ दंडओ एवं।।
( )
नारक १, असुरकुमार आदि १०, पृथ्वी आदि ५, द्वीन्द्रिय आदि ४, मनुष्य १, व्यंतर १, ज्योतिष्क १ वैमानिक १—ये कुल २४ दंडक हैं।
भवनपतयो दशधा—
भवनपति के दस प्रकार हैं—
असुरा नाग सुवण्णा, विज्जू अग्गी य दीव उदही य।
दिसि पवण थणिय नामा, दसहा एए भवणवासी।।
(पण्ण. २/३०)
१. असुरकुमार २. नागकुमार ३. सुवर्णकुमार ४. विद्युत्कुमार ५. अग्निकुमार ६. दीपकुमार ७. उदधि-कुमार ८. दिक्कुमार ९. वायुकुमार १०. स्तनितकुमार इसी के अनुसार सूत्र कथनीय है।
एतदनुसारेण सूत्राणि वाच्यानि। यावच्यतुर्विंशतितमम् एगा वेमाणियाणं वग्गण त्ति, एष सामान्यदण्डक: १।
यावत् २४वें वैमानिक देवों की एक वर्गणा है। यह सामान्य दंडक है।
ननु नारकसत्तैव दुरुपपादा, आस्तां तद्धर्म्मभूताया वर्गणाया एकत्वमनेकत्वं वेति, तथाहि-न सन्ति नारका:, तत्साधकप्रमाणाभावात्, व्योमकुसुमवत्,
प्रश्न—नारकीय जीवों के अस्तित्व को प्रमाणित करना ही कठिन है तब उसके धर्म-स्वभावभूत वर्गणा एक या अनेक—इसका प्रयोजन ही क्या? जैसे कहा है—
पक्ष—नारक नहीं है।
हेतु—उसके साधक प्रमाण का अभाव है।
दृष्टांत—आकाश कुसुम की तरह।
अत्रोच्यते, प्रमाणाभावादित्यसिद्धो हेतु:, तत्साधकानुमानसद्भावात्, तथाहि—विद्यमानभोक्तृकं प्रकृष्टपापकर्म्मफलम्, कर्म्म-फलत्वात्, पुण्यकर्म्मफलवत्, न च तिर्यङ्-नरा एव प्रकृष्टपापफलभुज:, तस्यौदारिकशरीरवता वेदयितुम-शक्यत्वात्, विशिष्टसुरजन्मनिबन्धनप्रकृष्टपुण्यफलवत्, आह च—
समाधान—प्रमाण के अभाव से नारक का अस्तित्व सिद्ध नहीं होता—यह हेतु असिद्ध है क्योंकि उसके साधक अनुमान प्रमाण का सदभाव है। वह इस प्रकार है—
पक्ष—प्रकृष्ट पापफल का भोक्ता विद्यमान है।
हेतु—क्यांकि वह कर्मफल है।
दृष्टांत—पुण्य कर्म के फल की तरह।
तिर्यंच और मनुष्य प्रकृष्ट पापकर्म का फल भोग नहीं कर सकते हैं क्योंकि वे औदारिक शरीरवाले हैं। जैसे—प्रकृष्ट पुण्य फल से विशिष्ट देव जन्म का निबंधन होता है, कहा भी है—
पावफलस्स पकिट्ठस्स भोइणो कम्मतोऽवसेस व्व।
संति धुवं तेऽभिमता णेरइया अध मती होज्ज।।
अच्चत्थदुक्खिता जे तिरियणरा णारग त्ति तेऽभिमता।
तं ण जतो सुरसोक्खप्पगरिससरिसं ण तं दुक्खं।।
(विभा. २३५४,५५)
नारक जीवों के अस्तित्व को निम्नोकत अनुमान से सिद्ध किया जा सकता है। अवशेष (जघन्य या मध्यम) कर्मों की भांति प्रकृष्ट पाप का फल भोगने वाले कोई न कोई अवश्य होते हैं क्योंकि वह जघन्य एवं मध्यम कर्मफल की भांति कर्मफल है। जघन्य और मध्यम कर्मफल के भोक्ता मनुष्य और तिर्यंच है। जो प्रकृष्ट पापफल के भोक्ता हैं वे निश्चित रूप से नैरयिक हैं, ऐसा माना जाता है।
यदि यह कहो कि अत्यधिक दु:खी मनुष्य और तिर्यंच ही नारक के रूप में प्रकृष्ट पापफल के भोक्ता होते हैं तो यह कहना समीचीन नहीं है क्योंकि देवों में जैसा सुख का प्रकर्ष दिखाई देता है, वैसा दु:ख का प्रकर्ष मनुष्यों और तिर्यंचों में दिखाई नहीं देता। अत: उन्हें नारक नहीं कहा जा सकता।
अवसेस व्व त्ति यथा नारकेभ्योऽन्ये तिर्यङ्-नरा इत्यर्थ:। अथ सुराणामपि विवादास्पदीभूतत्वात् 'विशिष्टसुरजन्मनिबन्धनप्रकृष्टपुण्यफलवत्' इत्यसिद्धो दृष्टान्त:,
अवशेष का तात्पर्य है—नारक से अन्य मनुष्य और तिर्यंच।
प्रश्न—देवताओं का विवादास्पद होने से 'विशिष्ट सुर जन्म निबंधन प्रकृष्ट पुण्य फल की तरह' दृष्टान्त असिद्ध है?
अत्रोच्यते, देव इति सार्थकं पदम्, व्युत्पत्तिमच्छुद्धपदत्वाद्, घटाभिधानवदिति, तत: सन्ति देवा इति प्रत्येतव्यम्।
समाधान—'देव' यह सार्थक पद है। क्योंकि यह व्युत्पत्तिमान शुद्ध पद है। यह घट आदि संज्ञा की तरह है। 'अत: देव होते हैं—इस वचन पर विश्वास होना चाहिए।
अथ मनुष्येण गुणर्द्धिसंपन्नेनाऽर्थवद् भविष्यति देवपदमिति न विवक्षितदेवसिद्धिरिति,
प्रश्न—यहां गुण-ऋद्धि संपन्न मनुष्य में ही देव पद सार्थक होता है। यहां देव सिद्धि विवक्षित नहीं है।
अत्रोच्यते, यदिदं नरविशेषे देवत्वं तदौपचारिकम्, उपचारश्च तथ्यार्थसिद्धौ सत्यां भवति, यथा निरुपचरितसिंहसद्भधावे माणवके सिंहोपचार इति, आह च—
समाधान—यहां जो कहा जा रहा है कि मनुष्य विशेष में देवत्व है, वह उपचार है। वास्तविक होने पर ही उपचार संभव है। यथार्थ में सिंह होने पर ही मनुष्य में सिंह का उपचार किया जाता है। कहा भी है—
देव त्ति सत्थयमितं सुद्धत्तणतो घडाभिधाणं व।
अधव मती मणुओ च्चिय देवो गुणरिद्धिसंपण्णो।।
तं ण यतो तच्चत्थे सिद्धे उवयारतो मता सिद्धी।
तच्चत्थसिंहसिद्धे माणवे सिंघोवयारो व्व।।
(विभा २३३५,२३३६)
'देव' एक सार्थक पद है क्योंकि वह व्युत्पत्तिमान शुद्ध पद है, जैसे घट शब्द। यदि यह कहा जाए कि गुणसंपन्न तथा ऋद्धिसंपन्न मनुष्य ही देव कहलाता है तो यह युक्त नहीं क्योंकि यथार्थ में वस्तु के सिद्ध होने पर ही उसे उपचार से सिद्ध माना जाता है। जैसे-यथार्थ (मुख्य अर्थ) में सिंह सिद्ध होने पर ही मानव में सिंह का उपचार किया जाता है, वैसे ही यथार्थ में यदि देव न हो तो ऋद्धिसंपन्न चक्रवर्ती आदि को भी देव नहीं कहा जा सकता।
अपि च—
और भी—
पुव्वं पि ण संदेहो जुत्तो ज जोतिसा सपच्चक्खं।
दीसंति तक्कता वि य उवघाताणुग्गहा जगतो।।
आलयमेत्तं च मती पुरं व तव्वासिणो तध वि सिद्धा।
जे ते देव त्ति मता ण य णिलया णिच्चपरिसुण्णा।।
को जाणति व किमेतं ति होज्ज णिस्संसयं विमाणाइं।
रतणमयणभोगमणादिह जध विज्जाधरादीणं।।
(विभा. २३२५-२३२७)
मौर्यपुत्र! तुम देवों के अस्तित्व में सन्देह मत करो। देवों की सत्ता प्रत्यक्ष प्रमाण से सिद्ध है। मनुष्य आदि से अत्यंत भिन्नजातीय चतुर्विध (भवनपति, व्यंतर, ज्योतिष्क और वैमानिक) देव समूह को यहां समवसरण में प्रत्यक्ष देखकर अपने संशय का निवारण कर लो।
समवसरण में आने से पूर्व भी यदि तुम्हारे मन में देवों की सत्ता के विषय में संदेह था तो वह युक्त नहीं था क्योंकि ज्योतिष्क देव (चन्द्र, सूर्य आदि) तो सभी के लिए स्वत: प्रत्यक्ष हैं। इसी तरह देवों के द्वारा किया जाने वाला जगत का अनुग्रह और उपघात भी देखा जा सकता है। अत: देवों के अस्तित्व में कोई संदेह नहीं।
यदि तुम कहो कि सूर्य, चंद्रमा आदि के विमान शून्य नगर की तरह आलय मात्र होते हैं तो ज्ञातव्य है कि जो आलय है उनमें रहने वाला कोई अवश्य होना चाहिए। अन्यथा उन्हें आलय नहीं कहा जा सकता। जो वहां (सूर्य, चंद्र आदि के विमान रूप आलय में) रहते हैं, वे ही देव हैं तथा जो आलय होता है वह सदा शून्य नहीं रहता अर्थात् उसमें कोई न कोई रहता ही है। इस प्रकार चंद्र आदि विमानों में रहने वाले देवों का भी अस्तित्व सिद्ध होता है।
मौर्यपुत्र—कौन जानता है कि आप जिसे चंद्र आदि के आलय कहते हैं, वे वस्तुत: है अथवा नहीं?
भगवान—वे नि:संदेह चंद्र आदि देवों के रहने के विमान ही हैं क्योंकि वे विद्याधरों आदि के विमानों की तरह रत्न निर्मित हैं तथा आकाश में गमन करते हैं।
तेषामसुरादिविशेष: पुनराप्तवचनावसेय इति।
उनमें असुर आदि विशेष आप्तवचन से ज्ञातव्य हैं।
अथ पृथिव्यप्तेजो-वायु-वनस्पतिकायिका: कथमिह जीवत्वेन प्रतिपत्तव्या:? उच्छ्वासादिप्राणिधर्म्माणां तेष्वप्रतीयमानत्वादिति, अत्रोच्यते, आप्तवचनानुमानतश्च, तत्राप्तवचनमिदमेव, अनुमानं त्विदम्—वनस्पतयो विद्रुम-लवणोपलादश्च स्वाश्रये वर्त्तमाना: सात्मका:, समानजातीयाङ्कुरसद्धावाद्, अर्शोविकाराङ्करवत्, आह च—
प्रश्न—पृथ्वी, अप्, तेजस्, वायु और वनस्पतिकाय में जीवत्व को कैसे स्वीकार करें क्योंकि उनमें प्राणीधर्म—उच्छ्वास आदि अप्रतीयमान हैं।
समाधान—आप्तवचन और अनुमान से उनका जीवत्व सिद्ध होता है। आप्त वचन तो प्रस्तुत सूत्र है ही, अनुमान इस प्रकार है—
पक्ष—वनस्पति, प्रवाल, लवण और उपल वे जब तक अपने आश्रय स्थान में रहते हैं वे सात्मक-सजीव होते हैं।
हेतु—समानजातीय अंकुर के सदभाव के कारण।
दृष्टांत—मनुष्य के अर्श अंकुर की तरह।
कहा भी है—
मंसंकुरो व्व समाणजातिरूवकुरोवलंभातो।
तरुगणविद्दुमलवणोवलादयो सासयावत्था।।
(विभा. २२११)
जैसे मनुष्य के अर्श को एक बार काट देने के बाद पुन: उसमें मांसांकुर की उत्पत्ति हो जाती है, उसी प्रकार वृक्षसमूह, प्रवाल, लवण तथा उपल में भी जब तक वे अपने आश्रय स्थान में रहते हैं, एक बार छिन्न हो जाने पर भी उसी स्थान पर पुन: समानजातीय अंकुर की उत्पत्ति होती है और वे बढ़ते हैं, अत: उनमें जीव है।
इह समानजातिग्रहणं शृङ्गाङ्करव्यवच्छेदार्थम्, स हि न समानजातीयो भवतीति। तथा सात्मकमम्भो भौमम्, भूमिखनने स्वाभाविकसम्भवाद्, दर्दुरवत्। अथवा सात्मकमन्तरिक्षोदकम् स्वभावतो व्योमसम्भूतस्य पातात्, मत्स्यवत्, आह च—
यहां समान जाति अंकुर शब्द शृंग के अंकुर के व्यवच्छेद के लिए है। वह समान जातीय नहीं होता है। भूमि से निकलने वाला जल सजीव होता है क्योंकि भूमि के खनन से वह मेंढक की तरह स्वाभाविक रूप से पैदा होता है। अथवा आकाश का जल भी सजीव होता है क्योंकि वह स्वभावत: आकाश से पैदा होकर गिरता है जैसे-मत्स्य। कहा भी है—
भूमिक्खतसाभावियसंभवतो दद्दुरो व्व जलमुत्तं।
अहवा मच्छो व्व सभाववोमसंभूतपातातो।।
(विभा. २२१२)
भूमि से निकलने वाला जल सजीव है क्योंकि भूमि को खोदने पर स्वाभाविक रूप से जल की प्राप्ति होती है, जैसे—मेंढक। अथवा बादलों के विकार से स्वत: गिरने के कारण आकाश का पानी सजीव है, जेसे मत्स्य।
तथा सात्मको वायुरपरप्रेरिततिर्यगनियमितदिग्गति—त्वाद् गोवत्, इह चापरप्रेरितग्रहणेन, लेष्ट्वादिना व्यभिचार: परिहृत:, एवं तिर्यग्ग्रहणेनोर्ध्वगतिना धूमेनाऽनियतग्रहणेन च नियतगतिना परमाणुनेति। तथा तेज: सात्मकमाहारोपादानात् तद्वृद्धिविशेषोपलब्धे—स्तद्विकारदर्शनाच्च, आह च—
वायु सजीव है क्योंकि किसी के द्वारा प्रेरित न होने पर भी अनियमित रूप से तिर्यक् गमन करती है—जैसे गाय। यहां अपर प्रेरित का ग्रहण करके ढेले आदि का परिहार किया है। और तिर्यक् ग्रहण से ऊर्ध्वगति स्वभाव धुंए और अनियत ग्रहण से नियत गति वाले परमाणु के व्यभिचार दोष का परिहार किया। आग्नि में ईधन डालने से उसकी वृद्धि और विकार दिखाई देते हैं, अत: वह मनुष्य की भांति सचेतन है। कहा भी है—
अपरप्पेरिततिरियाऽणियमितदिगमणतोऽणिलो गो व्व।
अणलो आहारातो विद्धिविकारोवलंभातो।।
(विभा. २२१३)
जैसे गाय किसी के द्वारा प्रेरित न होने पर भी अनियमित रूप से तिर्यक् गमन करती है वैसे ही वायु भी किसी नियम के बिना तिर्यक् गति करती है। अत: वह सचेतन है। अग्नि में ईधन रूपी आहार से वृद्धि और विकार दिखाई देते हैं। अत: वह मनुष्य की भांति सचेतन है।
अथवा पृथिव्यप्तेजोवायवो जीवशरीराणि, अभ्रादि-विकारवर्ज्जितमूर्त्तजातीयत्वात्, गवादिशरीरवदिति, अभ्रादिविकारा हि मूर्तजातीयत्वे सत्यपि न जीवतनवस्तेन तत्परिहारो हेतुविशेषणम्, आह च—
अथवा पृथ्वी, अप्-जल, आग्नि और वायु जीव शरीर हैं क्योंकि गाय आदि के शरीर की तरह वे अभ्र विकार से भिन्न मूर्त जाति के द्रव्य हैं। अभ्र आदि के विकार मूर्त जातीय होने पर भी जीव शरीर नहीं हैं, अत: उनका परिहार हेतु के विशेषण से किया है। कहा भी है—
तणवोऽणब्भातिविकारमुत्तजातित्ततोऽणिलंताइं।
सत्थासत्थहताओ णिज्जीवसजीवरूवाओ।।
(विभा. २२१४)
पृथ्वी से अनिल (हवा) पर्यन्त चारों भूत जीव के द्वारा निवर्तित तथा उसके आधारभूत शरीर है क्योंकि वे (भूत) अभ्रविकार से भिन्न मूर्त्त जाति के द्रव्य हैं। ये शरीर जब तक शस्त्रोपहत नहीं होते, सजीव कहलाते हैं तथा शस्त्रोपहत होने के बाद निर्जीव कहलाते हैं।
वनस्पतीनां विशेषेण सचेतनत्वं भाष्यगाथाभिरभि-धीयते—
वनस्पति का सचेतनत्व विशेष रूप से विशेषावश्यक भाष्य की गाथाओं के माध्यम से कहा जा रहा है—
जम्मजराजीवणमरणरोहणाहारदोहलामयतो।
रोगतिगिच्छातीहि य णारि व्व सचेतणा तरवो।।
छिक्कप्परोइया छिक्कमत्तसंकोयतो कुलिंगो व्व।
आसयसंचारातो वियत्त! वल्लीविताणाइं।।
(विभा. २२०८-२२०९)
वृक्ष (वनस्पति) सचेतन हैं क्योंकि उनमें जन्म, जरा, जीवन, मृत्यु, व्रणसंरोहण, आहार, दोहद, रोग, चिकित्सा इत्यादि लक्षण पाए जाते हैं। है व्यक्त! वनस्पति की सचेतनता के कुछ अन्य हेतु भी हैं—
स्पृष्टप्ररोहिका (लाजवंती) वनस्पति क्षुद्र कीट आदि की भांति स्पर्श मात्र से संकुचित हो जाती है। वल्ली (लता) अपना आश्रय प्राप्त करने के लिए वृक्ष की ओर संचरण करती है।
वियत्त त्ति गणधरामन्त्रणमिति।
'व्यक्त!' यह गणधर को भगवान के द्वारा आमंत्रण है।
सम्मादयो य साव-प्पबोधसंकोयणादितोऽभिमया।
बउलातओ य सहातिविसयकालोवलंभातो।।
(विभा. २२१०)
शमी आदि में निद्रा, जागृति, संकोच आदि लक्षण पाए जाते हैं। बकुल, अशोक आदि वृक्ष शब्द आदि विषयों का यथासमय उपभोग करते हैं।
सम्मादउ त्ति शम्यादय:, विसयकालोवलंभाओ त्ति विषयाणां गीत-सुरागण्डूषकामिनीचरणताडनादीनां कालो वसन्तादिरिति।
शमी आदि विषयों का यथासमय उपभोग करते हैं यथा-गीत, सुरा, गण्डूष, कामिनी चरण स्पर्श आदि का वसंत आदि काल में उपयोग करते हैं।
एगा भवसिद्धियेत्यादि, भविष्यतीति भवा भाविनी, सा सिद्धि: निर्वृतिर्येषां ते भवसिद्धिका भव्या:, तद्विपरीतास्त्वभवसिद्धिका:, अभव्या इत्यर्थ:। ननु जीवत्वे समाने सति को भव्या-भव्ययोर्विशेष:?, उच्यते, स्वभावकृत:, द्रव्यत्वेन समानयोर्ज्जीव-नभसोरिव, आह च—
'एगाभवसिद्धिया इत्यादि'—भवसिद्धिक जीवों की वर्गणा एक है। जिसके सिद्धि-निर्वृत्ति होती है, वे भवसिद्धिक भव्य जीव हैं। उससे विपरीत अभव-सिद्धिक-अभव्य जीव हैं।
प्रश्न—जीवत्व समान होने पर भव्य और अभव्य में क्या विशेष है?
समाधान—दोनों में स्वभाव से ही भेद है। द्रव्यत्व की दृष्टि से समान होने पर भी जीव और आकाश में भेद है, बैसे ही भव्य और अभव्य में जीवत्व समान होने पर भी स्वभाव कृत भेद होता है। कहा भी है—
दव्वातित्ते तुल्ले जीवणभाणं सभावतो भेतो।
जीवा-ऽजीवातिगतो जथ तध भव्वेतरविसेसो।।
(विभा. २२७८)
मंडित-मुक्त आत्मा नित्य है क्योंकि वह द्रव्य होने पर भी आमूर्त है, जैसे-आकाश। अत: इसी हेतु से उसको (मुक्तात्मा को) आकाश के समान सर्वव्यापी भी मानना चाहिए।
आभ्यां विशेषितोऽन्यो दण्डक:।
भगवान—तुम्हारा यह कथन युक्त नहीं है क्योंकि यह मान्यता अनुमान से बाधित है।
एगा सम्मद्दिद्वियाणमित्यादि, सम्यग् अविपरीता दृष्टि: दर्शनं रुचिस्तत्त्वानि प्रति येषां ते सम्यग्दृष्टिका:, ते च मिथ्यात्वमोहनीयक्षय-क्षयोपशमोपशमेभ्यो भवन्ति, तथा मिथ्या विपर्यासवती जिनाभिहितार्थसार्थाश्रद्धानवती दृष्टि: दर्शनं श्रद्धानं येषां ते मिथ्यादृष्टिका:, मिथ्यात्वमोहनीयकर्मोदयादरुचितजिनवचना इति भाव:, उक्तं च—
भव्य और अभव्य से विशेषित अन्य वर्गणा है। सम्यक्दृष्टि जीवों की एक वर्गणा है। जिसकी तत्त्व के प्रति श्रद्धा या रुचि अविपरीत है वे सम्यक् दृष्टि जीव हैं। वे मिथ्यात्व मोहनीय कर्म के क्षय, क्षयोपशम से होते हैं। मिथ्या का अर्थ है—विपरीत दृष्टि। जिनेश्वर भगवान द्वारा अभिहित पदार्थ के प्रति अश्रद्धावती दृष्टि मिथ्यादृष्टि है। जिनकी श्रद्धा विपरीत है, वे मिथ्यादृष्टि हैं। मिथ्यात्व मोहनीय कर्म के उदय से जिनवचनों में उन्हें अरुचि होती है। कहा भी है—
सूत्रोक्तस्यैकस्याप्यरोचनादक्षरस्य भवति नर:।
मिथ्यादृष्टि: सूत्रं हि न: प्रमाणं जिनाभिहितम्।।
( )
सूत्रोक्त एक भी अक्षर के प्रति अरुचि होने से मनुष्य मिथ्यादृष्टि होता है। हमारे लिए जिनेश्वर द्वारा कथित सूत्र ही प्रमाण है।
तथा सम्यक् च मिथ्या च दृष्टिर्येषां ते सम्यग्मिथ्यादृष्टिका:, जिनोक्तभावान् प्रत्युदासीना:, इह च गम्भीरभवोदधिमध्यविपरिवर्ती जन्तुरनाभोगनिर्विर्त्तितेन गिरिसरिदुपलघोलनकल्पेन यथाप्रवृत्तकरणेन संपादितान्त: सागरोपमकोटीकोटीस्थितिकस्य मिथ्यात्ववेदनीयस्य कर्मण: स्थितेरनतर्मुहूर्त्तमुदयक्षणादुपर्यतिक्रम्यापूर्वकरणाऽ-निवृत्तिकरणसंज्ञिताभ्यां विशुद्धिविशेषाभ्यामन्तर्मुहर्त-कालप्रमाणमन्तरकरणं करोति, तस्मिन् कृते तस्य कर्म्मण: स्थितिद्वयं भवति, अन्तरकरणादधस्तनी प्रथम-स्थितिरन्तर्मुहुर्तमात्रा, तस्मादेवोपरितनी शेषा, तत्र प्रथमस्थितौ मिथ्यात्वदलिकवेदनादसौ मिथ्यादृष्टि:, अन्तर्मुहूर्त्तेन तस्यामपगतायामतन्तरकरणप्रथमसमय एवौपशमिकसम्यक्त्वं प्राप्नोति, मिथ्यात्वदलिक-वेदनाऽभावात्, यथा हि दवानल: पूर्वदग्धेन्धनमूषरं वा देशमवाप्य विध्यायति तथा मिथ्यात्ववेदना-ग्निरन्तरकरणमवाप्य विध्यायतीति।
जिनकी दृष्टि सम्यक्-मिथ्या होती है वे सम्यक्मिथ्यादृष्टि हैं। वे जिन कथित भावों के प्रति उदासीन होते हैं। इस गंभीर संसार समुद्र के मध्य घूमते हुए प्राणी के लिए स्वाभाविक रूप से मिथ्यात्व के निर्वतित होने पर पहाड़ी नदी के पाषाण खण्ड के घोलन की तरह यथाप्रवृत्तिकरण से अन्त: कोटाकोटि सागरोपम प्रमाण स्थितिवाले मिथ्यात्व वेदनीय कर्म की स्थिति को अंतमुहूर्तं के लिए उदय स्थिति से अतिक्रांत कर अपूर्वकरण, अनिवृत्तिकरण से विशेष विशुद्धि होने पर अन्तर्मुहूर्त काल प्रमाण का अन्तरकरण करता है। इसके कारण इस कर्म की दो प्रकार की स्थिति बनती है। अन्तरकरण में नीचे की प्रथम स्थिति अंतर्मुहूर्त मात्र होती है और शेष स्थिति उपरितन भाग की होती है। उस प्रथम स्थिति में मिथ्यात्वदलिक का वेदन करने से वह मिथ्यादृष्टि है। और अंतर्मुहूर्त में मिथ्यात्व के चले जाने पर अंत:करण के प्रथम समय में ही औपशमिक सम्यक्त्व को प्राप्त करता है क्योंकि मिथ्यात्व दलिक के वेदन का अभाव होता है। जैसे-दावानल में पूर्व दग्ध ईधन ऊसर भूमि को प्राप्त कर बुझ जाता है, उसी प्रकार मिथ्यात्व वेदनीय अग्नि अंतरकरण को प्राप्त कर बुझ जाती है।
तदेवं सम्यक्त्वमौषधविशेषकल्पमासाद्य मदन-कोद्रवस्थानीयं दर्शन-मोहनीयमशुद्धं कर्म त्रिधा भवति-अशुद्धमर्धविशुद्धं विशुद्धं चेति, त्रयाणां तेषां पुञ्जानां मध्ये यदाऽद्धविशुद्ध: पुञ्ज उदेति तदा तदुदयवशादर्द्ध-विशुद्धमर्हदृष्टतत्त्वश्रद्धानं भवति जीवस्य, तेन तदाऽसौ सम्यम्मिथ्यादृष्टिर्भवति अन्तर्मुहूर्त्तं यावत्, तत ऊद्र्ध्वं सम्यक्त्वपुञ्जं मिथ्यात्वपुञ्जं वा गच्छतीति सम्यग्-दृष्टि-मिथ्यादृष्टिमिश्र-विशेषितोऽन्यो दण्डक:, तत्र च नारकादिष्वेकादशसु पदेषु दर्शनत्रयमस्ति, अत उक्तम् एवं जाव थणिएत्यादि,
सम्यक्त्व रूपी औषध विशेष को प्राप्त कर मदन कोद्रव स्थानीय आशुद्ध दर्शन-मोहनीय कर्म के तीन पुंज होते हैं—आशुद्ध, अर्धशुद्ध और शुद्ध। इन तीनों पुंजों में जब अर्ध विशुद्ध पुंज का उदय होता है तब अर्हत् दृष्ट तत्त्वों में जीव के अर्ध विशुद्ध श्रद्धा होती है और उससे वह अन्तर्मुहूर्त के लिए सम्यक्मिथ्या दृष्टि होता है। उससे ऊपर सम्यक्त्व पुंज अथवा मिथ्यात्व पुंज को प्राप्त करता है। इस प्रकार सम्यक्दृष्टि, मिथ्यादृष्टि और मिश्रदृष्टि विशेषित अन्य वर्गणा है। इनमें नारक आदि ग्यारह पदों में तीन दृष्टियां हैं। अत: कहा गया—'यावत् स्तनितकुमार तक।'
पृथिव्यादीनां मिथ्यात्वमेव, तेन तेषा तेनेव व्यपदेश:, उक्तं च—चोहस तस सेसया मिच्छ (जीवसमास २६) त्ति, चतुर्दशगुणस्थानकवन्तस्त्रसा:, स्थावरास्तु मिथ्या-दृष्टय एवेत्यर्थ:। द्वीन्द्रियादीनां मिश्रं नास्ति, संज्ञिनामेव तद्भावात्, ततस्तेषु सम्यग्दृष्टि-मिथ्यादृष्टितयैव व्यपदेश:। एवं तेइंदियाण वि चउरिंदियाण वि त्ति द्वीन्द्रियवद् व्यपदेशद्वयेन वर्गणैकत्वं वाच्यम्, पञ्चेन्द्रियतिर्यगादीनां दर्शनत्रयमप्यस्ति ततस्त्रिधाऽपि तद्यपदेश: अत एवोक्तम्—सेसा जहा नेरइय त्ति, तथा वाच्या इति शेष:, दण्डकपर्यन्त सूत्रं पुनरिदम् 'एगा सम्मद्दिट्ठियाणं वेमाणियाणं वग्गणा, एवं मिच्छद्दिट्ठियाणं एवं सम्मामिच्छदिट्ठियाणं', एतत्पर्यन्तमाह-जाव एगा सम्मामिच्छेत्यादि ३।
पृथ्वीकाय आदि में मिथ्यात्व ही है, इसलिए उनमें उनका ही कथन किया गया है। जीवसमास में कहा है—चवदह गुणस्थान केवल त्रस में होते हैं, शेष स्थावर जीव मिथ्यादृष्टि होते हैं। द्वीन्द्रिय आदि में मिश्र गुणस्थान नहीं होता है, वह संज्ञी जीवों में ही होता है। अत: उनमें सम्यक्दृष्टि व मिथ्यादृष्टि का ही कथन किया गया है। इसी प्रकार त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय के लिए भी द्वीन्द्रिय की तरह कथन द्वय से वर्गणा का एकत्व वाच्य है। पंचेन्द्रिय तिर्यंच आदि में तीनों ही दृष्टियां होती हैं। उनका कथन त्रिविध रूप से किया गया है। इसलिए कहा गया है—'शेष नैरयिक की तरह वाच्य है।' सम्यक्दृष्टि, मिथ्यादृष्टि और सम्यक्मिथ्यादृष्टि, शेष दंडकों (पंचेन्द्रिय तिर्यक् योनिक, मनुष्य, वाणमंतर, ज्योतिष्क और वैमानिकों) की वर्गणा एक-एक है। इसलिए अंत में कहा गया है—'जाव एगा सम्मामिच्छ' इत्यादि।
एगा कण्हपक्खियाणं इत्यादि, कृष्णपाक्षिकेतरयो-र्लक्षणम्—
कृष्णपाक्षिक जीवों की वर्गणा एक है आदि। कृष्णपाक्षिक और उसके इतर (शुक्लपाक्षिक) का लक्षण कहते हैं—
जेसिमवड्ढो पोग्गलपरियट्ठो सेसओ उ संसारो।
ते सुक्कपक्खिया खलु अहिए पुण किण्हपक्खीय।।
(श्रावकप्र ७२)
जिसने अपार्ध पुद्गल परावर्तन तक संसार को सीमित कर लिया है, वह शुक्लपाक्षिक है और उससे अधिक अवधिवाला कृष्णपाक्षिक है।
एतद्विशेषितोऽन्यो दण्डक:।
इसी प्रकार शेष सभी कृष्णपाक्षिक और शुक्लपाक्षिक दंडकों की वर्गणा है।
एगा कण्हलेसाणमित्यादि, लिश्यते प्राणी कर्मणा यया सा लेश्या, यदाह—
कृष्ण लेश्यावाले जीवों की वर्गणा एक है इत्यादि। जिससे प्राणी कर्म से चिपकता है, वह लेश्या है। कहा भी है—
श्लेष इव वर्णबन्धस्य कर्म्मबन्धस्थितिविधात्र्य:।
(प्रशम. ३८)
'वर्ण बंध के श्लेष की भांति कर्मबंध की स्थिति विधात्री लेश्या है।'
तथा—
और—
कृष्णादिद्रव्यसाचिव्यात् परिणामो य आत्मन:।
स्फटिकस्येव तत्रायं लेश्याशब्द: प्रयुज्यते।।
कृष्ण आदि द्रव्यों के योग-सामीप्य से स्फटिक की भांति जो आत्मा का परिणाम होता है, वह लेश्या है।
इयं च शरीरनामकर्म्मपरिणतिरूपा योगपरिणति—रूपत्वात्, योगस्य च शरीरनामकर्म्मपरिणतिविशेषत्वात्, यत उक्तं प्रज्ञापनावृत्तिकृता—योगपरिणामो लेश्या, कथं पुनर्योगपरिणामो लेश्या?, यस्मात् सयोगिकेवली शुक्ललेश्यापरिणामेन विहृहत्यान्तर्मुहूर्त्ते शेषे योगनिरोधं करोति ततोऽयोगित्वमलेश्यत्वं च प्राप्नोति, अतोऽवगम्यते योगपरिणामो लेश्येति, स पुनर्योग: शरीरनामकर्म्मपरिणतिविशेष:, यस्मादुक्तम्-कर्म्म हि कार्मणस्य कारणमन्येषां च शरीराणाम् ( ) इति, तस्मादौदारिकादिशरीरयुक्त-स्यात्मनो वीर्यपरिणतिविशेष: काययोग: ९, तथौदारिक-वैक्रिया-ऽऽहारकशरीर-व्यापाराहृतवाग्-द्रव्यसमूहृसाचिव्यात् जीवव्यापारो य: स वाग्योग: २, तथौदारिकादिशरीरव्यापाराहृतमनोद्रव्य-समूह-साचिव्यात् जीवव्यापारो य: स मनोयोग इति ३, ततो यथैव कायादिकरणयुक्तस्यात्मनो वीर्यपरिणतिर्योग उच्यते तथैव लेश्यापीति (पण्ण. वृ. १७/२)। अन्ये तु व्याचक्षते-कर्म्मनिस्यन्दो लेश्या ( ) इति।
यह शरीर नामकर्म की परिणति रूप है क्योंकि यह योग का परिणाम है। योग शरीर नामकर्म की परिणति विशेष है। क्योंकि प्रज्ञापना के वृत्तिकार ने कहा है—योग का परिणाम लेश्या है। यहां प्रश्न है कि योग का परिणाम लेश्या कैसे है सयोगी केवली शुक्ल लेश्या के परिणामों द्वारा अंतर्मुहर्त समय शेष रहने पर योग का निरोध करता है। उसके बाद वह अयोगी और अलेश्यी होता है। अत: यह ज्ञात होता है कि लेश्या योग का परिणाम है। योग शरीर नामकर्म की परिणति विशेष है। इसलिए कहा है—'कर्म ही कार्मण आदि दूसरे शरीरों का कारण है।'
औदारिक और शरीरयुक्त आत्मा की वीर्यपरिणति विशेष काययोग है। औदारिक, वैक्रिय, और आहारक शरीर की प्रवृत्ति से आहत वाग्द्रव्य समूह के साचिव्य से जो जीव व्यापार होता है, वह वाग्योग है। उसी प्रकार औदारिक आदि शरीर के व्यापार से आहत मनोद्र्व्य के साचिव्य से होनेवाली जीव की प्रवृत्ति मनोयोग है। इसलिए जिस प्रकार काय आदि करण से युक्त आत्मा की वीर्य परिणति योग कही जाती है। उसी प्रकार लेश्या भी है। अन्यत्र कर्म निस्यन्द को लेश्या कहा है।
सा च द्रव्य-भावभेदात् द्विधा, तत्र द्रव्यलेश्या कृष्णादिद्रव्याण्येव, भावलेश्या तु तज्जन्यो जीवपरिणाम इति। इयं च षट्प्रकारा जम्बूफलखादकपुरुषषट्क-दृष्टान्ताद् ग्रामघातकचौरपुरुषषट्कहष्टान्ताद्वा आगम प्रसिद्धावसेयेति। तत्सूत्राणि सुगमानि, नवरं कृष्ण-वर्णद्रव्यसाचिव्यात् जाताऽशुभपरिणामरूपा कृष्णा सा लेश्या येषां ते तथा, एवं शेषाण्यपि पदानि, नवरं नीला ईषत्सुन्दररूपा। एवमिति अनेनैव क्रमेण यावत्करणात् 'एगा कवोयलेसाण' मित्यादि सूत्रत्रयं दृश्यम्, तत्र कपोतस्य पक्षिविशेषस्य वर्णेन तुल्यानि यानि द्रव्याणि, धूप्राणि इत्यर्थ:, तत्साहाय्यजाता कापोतलेश्या मनाक् शुभतरा, सा लेश्या येषां ते तथा, तेज: अग्निज्वाला, तद्वर्णानि यानि द्रव्याणि, लोहितानीत्यर्थ:, तत्साचिव्यजाता तेजोलेश्या शुभस्वभावा, पद्मगर्भवर्णानि यानि द्रव्याणि, पीतानीत्यर्थ: तत्साचिव्यजाता पद्मलेश्या शुभतरा, शुक्लवर्णद्रव्यजनिता शुक्ला, अत्यन्तशुभेति,
वह लेश्या दो प्रकार की है—द्रव्यलेश्या और भावलेश्या। द्रव्यलेश्या कृष्ण आदि द्रव्य ही हैं। तज्जन्य जीवपरिणाम भावलेश्या है। ये छह प्रकार की हैं—आगम प्रसिद्ध जामून फलभक्षी छह पुरुषों अथवा ग्रामघाती छह चोर पुरुषों के हष्टांत से इसे जानना चाहिए। यहां सूत्र सुगम हैं। कृष्ण वर्णवाले द्रव्यों के सहयोग से होनेवाले अशुभ परिणाम रूप कृष्णलेश्या जिसे होती है, वह कृष्णलेश्यी है। शेष पद इसी प्रकार ज्ञातव्य हैं। नील लेश्या कुछ सुंदर रूपवाली है। 'एवं' का तात्पर्य है—इसी क्रम से। 'जाव' से 'एगाकवोयलेसाणं' आदि सूत्र त्रय द्रष्टव्य है। कबूतर के वर्ण के तुल्य जो द्रव्य हैं, वे धूम्रवर्ण हैं। उनके साहाय्य से होने वाली कापोत लेश्या कुछ शुभतर है। वह लेश्या जिनके है, वे कापोत लेश्यी हैं। तेज अर्थात् अग्नि ज्वाला। उस रंगवाले द्रव्य अर्थात् लोहितवर्ण के द्रव्यों के संयोग से होनेवाली लेश्या तेजोलेश्या है। यह शुभ स्वभाववाली है। कमल के मध्यवर्ती पराग के वर्णवाले जो द्रव्य हैं अर्थात् पीतवर्ण के द्रव्य के संयोग से होने वाली लेश्या पद्मलेश्या है, यह शुभतर है। अत्यंत शुभ शुक्लवर्ण द्रव्यों से जनित लेश्या शुक्ललेश्या है।
एतासां च विशेषत: स्वरूपं लेश्याध्ययनादव-सेयमिति। एवं जस्स जइ त्ति नारकाणामिव यस्याऽसुरादेर्या यावत्यो लेश्यास्तदुद्देशेन तद्गर्गणैकत्वं वाच्यम्। भवणेत्यादिना तल्लेश्यापरिमाणमाह। अत्र सङ्ग्रहणी—
इनका स्वरूप विशेषत: लेश्या अध्ययन से जानना चाहिए। इस प्रकार नारक की तरह जिसके जितनी लेश्या है, असुर आदि के जितनी लेश्या है, उसके उद्देश से उन वर्गणाओं का एकत्व वाच्य है। भवनपति आदि के लेश्या का परिणाम कहते हैं। यहां संग्रहणी गाथा इस प्रकार है—
काऊ नीला किण्हा लेसाओ तिन्नि होंति नरएसु।
तइयाए काउनीला पृथिव्यामित्यर्थ: नीला
किण्हा ये रिट्ठाए पञ्चम्यामित्यर्थ:।।
(बृहत्सं. २८८)
नरक में तीन लेश्या-कृष्ण, नील और कापोत होती है। तृतीय नरक में कापोत और नील लेश्या होती है। पांचवीं रिष्टा नरक में कृष्ण और नील लेश्या होती है।
किण्हा नीला काऊ तेऊलेसा य भवण-वंतरिया।
जोइससोहम्मीसाणे तेउलेसा मुणेयव्वा।।
भवनपति और व्यंतर में प्रथम चार लेश्या—कृष्ण, नील, कापोत और तेजस लेश्या होती है। ज्योतिष्क, सौधर्म और ईशान देवलोक में तेजोलेश्या होती है।
कप्पे सणंकुमारे माहिंदे चेव बंभलोए य।
एएसु पम्हलेसा तेणं परं सुक्कलेसा उ।।
(बृहत्सं. १९३,१९४)
सनत्कुमार, माहेंद्र और ब्रह्म देवलोक में पद्म लेश्या तथा उनसे ऊपर सबमें शुक्ल लेश्या है।
पुढवी आउ वणस्सइ बायर पत्तेय लेस चत्तारि।
गब्भयतिरियनरेसु छल्लेसा तिन्नि सेसाणं।।
(बृहत्सं. ३४२)
पृथ्वी, अप् तथा बादर प्रत्येक वनस्पति में चार लेश्या होती हैं। गर्भज तिर्यंच और गर्भज मनुष्य में छहों लेश्याएं होती हैं तथा शेष सभी में तीन लेश्या होती हैं।
अयं सामान्यो लेश्यादण्डक:। अयमेव भव्या-भव्यविशेषादन्य:—एगा कण्हलेसाणं भवसिद्धियाणं वग्गणेत्यादि। एवमिति कृष्णलेश्यायामिव छसु वि त्ति कृष्णया सह षट्सु, अन्यथा अन्या पञ्चैवातिदेश्या भवन्तीति, द्वे द्वे पदे प्रतिलेश्यं भव्याभव्यलक्षणे वाच्ये, यथा 'एगा नीललेसाणं भवसिद्धियाणं वग्गणे' त्यादि।
यह सामान्य लेश्या दंडक है। भव्य-अभव्य विशेष से यही अन्य दंडक हो जाता है। कृष्णलेश्यावाले भवसिद्धिक जीवों की वर्गणा एक है इत्यादि। 'एवं' अर्थात् कृष्णलेश्या की तरह। 'छसु वि’ का अर्थ है—कृष्ण लेश्या के साथ छहों। अन्यथा अन्य पांच का ही कथन किया जाता। प्रतिलेश्या दो-दो पद भव्य और अभव्य लक्षण के वाच्य है, यथा-एगा नील लेसाणं.....आदि।
लेश्यादण्डक एव दर्शनत्रयविशेषितोऽन्य:-एगा कण्हलेसाणं सम्मद्दिट्ठियाणमित्यादि, जेसिं जइ दिट्ठीओ त्ति येषां नारकादीनां या यावत्यो दृष्टय: सम्यक्त्वाद्यास्तेषां ता वाच्या इति, तत्र एकेन्द्रियाणां मिथ्यात्वमेव, विकलेन्द्रियाणां सम्यक्त्व-मिथ्यात्वे, शेषाणां तिस्रोऽपि दृष्टय इति।
लेश्या के दंडक की भांति दृष्टित्रय से विशेषित अन्य दंडक हैं—एगा कण्ह लेसाणं.....आदि। जिनके जितनी दृष्टियां हैं अर्थात् उन नरक आदि में सम्यक्त्व आदि जितनी दृष्टियां हैं, वे वाच्य हैं। यहां एकेन्द्रिय में मिथ्यात्व ही है, तीन विकलेन्द्रिय में दो-सम्यक् और मिथ्यादृष्टि है। शेष सभी जीवों में तीनों दृष्टियां हैं।
लेश्यादण्डक एव कृष्णशुक्लपक्षविशिष्टोऽन्य:—एगा कण्हलेसाणं कण्हपक्खियाणमित्यादि। एते अट्ट चउवीस दंडय त्ति, ते चैवम्—
लेश्या दंडक में ही कृष्णपक्ष, शुक्लपक्ष से विशिष्ट अन्य दंडक होते हैं—एगा कण्ह....आदि। उपरोक्त चौबीस दंडकों की वर्गणा के आठ प्रकरण हैं, वे इस प्रकार हैं—
ओहो १, भव्वाईहिं विसेसिओ २,
दंसणेहिं ३, पक्खेहिं ३।
लेसाहिं ५, भव्व ६, दंसण ७,
पक्खेहिं विसिट्ठलेसाहिं ८।।
( )
१. ओघ—सामान्य चौबीस दंडक २. भवसिद्धिक आदि विशेषित ३. दर्शन—सम्यक् दृष्टि आदि विशेषित। ४. पक्ष—शुक्लपक्ष आदि विशेषित ५. लेश्या ६. भव्य—लेश्या से विशिष्ट ७. दर्शन—लेश्या से विशिष्ट ८. पक्ष—लेश्या से विशिष्ट।
सू. २२४-२२९. एगा तित्थसिद्धाणं .. . .वग्गणा।
(टी.) इत: सिद्धवर्ग्गणा अभिधीयन्ते—तत्र सिद्धा द्विधा अनन्तरसिद्धपरम्परसिद्धभेदात्, तत्रानन्तरसिद्धा: पञ्चदशविधा:, तद्वर्गणैकत्वमाह—एगा तित्थेत्यादिना, तत्र तीर्यतेऽनेनेति तीर्थम्, द्रव्यतो नद्यादीनां समोऽनपायश्च भूभागो भौतादिप्रवचनं वा, द्रव्यतीर्थता त्वस्याप्रधानत्वाद्, अप्रधानत्वं च भावतस्तरणीयस्य संसारसागरस्य तेन तरीतुमशक्यत्वात्, सावद्यत्वादस्येति, भावतीर्थं तु सङ्घो यतो ज्ञानादिभावेन तद्विपक्षादज्ञानादितो भवाच्च भावभूतात् तारयतीति, आह च—
यहां से सिद्धों की वर्गणा कहते हैं। सिद्धों के दो भेद हैं—१. अनंतर सिद्ध २. परंपर सिद्ध। अनंतर सिद्ध के पंद्रह भेद हैं। उनकी वर्गणा का एकत्व कहते हैं—'एगा तित्थ... तीर्थ सिद्धों की वर्गणा एक है आदि। जिससे तरते हैं, पार उतरते हैं, बह तीर्थ है। नदी आदि का अपायरहित भूभाग द्रव्य तीर्थ है। अथवा पुजारी आदि का प्रवचन तीर्थ है। ये अप्रधान होने से द्रव्य तीर्थ हैं, भावत: तरणीय संसार समुद्र को उससे पार करना अशक्य है, क्योंकि यह सावद्य है। भाव तीर्थ तो संघ है क्योंकि ज्ञान आदि भाव के द्वारा उसके विपक्ष-अज्ञान आदि से और भव-संसार से पार पहुंचाता है। कहा भी है—
जं णाण-दंसण-चरित्तभावतो तव्विवक्खभावातो।
भवभावतो य तारेति तेण तं भावतो तित्थं।।
(विभा. १०३०)
संघ ज्ञान, दर्शन, चारित्र स्वरूप वाला है। वह जीव को अपने विपक्षभूत अज्ञान, मिथ्यात्व और अत्रत से तथा संसारावस्था से पार पहुंचाता है, इसलिए वह भावत: तीर्थ है।
त्रिषु वा क्रोधाग्निदाहोपशम-लोभतृष्णानिरास-कर्म्ममलापनयनलक्षणेषु ज्ञानादिलक्षणेषु वा अर्थषु तिष्ठतीति त्रिस्थम्, प्राकृतत्वात् तित्थं, आह च—
'तित्थ' का एक संस्कृत रूपांतरण 'त्रिस्थ' भी है। क्रोधाग जनित दाह का उपशम करने से, लोभरूपी तृष्णा का नाश करने से और कर्म रूपी मल का अपनयन करने से अथवा ज्ञानादि लक्षणों में स्थित होने से त्रिस्थ है। प्राकृत के कारण 'तित्थ' रूप है। कहा भी है—
दाहोवसमादिसु वा जं तिसु थितमधव दंसणादीसु।
तो तित्थं संघो च्चिय उभयं व विसेसणविसेस्सं।।
(विभा. १०३२)
तित्थ का एक संस्कृत रूपांतरण है—त्रिस्थ। जो दाह-उपशम, तृष्णाछेद और मल प्रक्षालन रूप त्रिक में स्थित है अथवा जो सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चारित्र रूप त्रिक में स्थित है, वह त्रिस्थ वस्तुत: संघ ही है। अथवा 'संघ' और 'त्रिस्थ' ये दोनों ही विशेषण व विशेष्य दोनों हैं।
'विशेषणविशेष्य' मिति तीर्थं सङ्घ इति सङ्घो वा तीर्थमिति। त्रयो वा क्रोधाग्निदाहोपशमादयोऽर्था: फलानि यस्य तत् त्रर्थम्, तित्थं ति पूर्ववत्, आह च—
विशेषण और विशेष्य दोनों ही है का तात्पर्य है—जो त्रिस्थ है, वह संघ है और जो संघ है, वह त्रिस्थ है। जहां क्रोधाग्निदाहोपशमन आदि तीनों अर्थ फलित हो वह त्र्यर्थ—तीर्थ है। कहा भी है—
कोधग्गिदाहसमणातओ व ते च्चिय तिण्णि जस्सऽत्था।
होइ तियत्थं तित्थं तमत्थसद्दो फलत्थोऽयं।।
(विभा. १०३३)
'तित्थं' का एक संस्कृत रूपान्तर है—त्र्यर्थ। जिसके क्रोध रूपी अग्निदाह का उपशमन आदि तीन अर्थ हों, वह त्र्यर्थ ही तीर्थ अर्थात् संघ है। यहां 'अर्थ' पद 'फल' का वाचक है।
अथवा त्रयो ज्ञानादयोऽर्था:, वस्तूनि यस्य तत् त्र्यर्थम्, आह च—
अथवा जिसके सम्यक् ज्ञान आदि तीन अर्थ हो, वह त्र्यर्थ है। यहां अर्थ शब्द वस्तु का पर्यायवाची है। कहा भी है—
अधवा सम्मद्दंसणनाणचरित्ताइं तिण्णि जस्सऽत्था।
तं तित्थं पुव्वोदितमिधमत्थो वत्थुपज्जायो।।
(विशेषाव. १०३४)
अथवा जिसके सम्यक्दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र से तीन अर्थ हों, वह त्र्यर्थ तीर्थ कहलाता है, यह पूर्व में कहा जा चुका है। यहां अर्थ शब्द वस्तु का पर्यायवाची है।
तत्र तीर्थे सति सिद्धा: निर्वृतास्तीर्थसिद्धा ऋषभसेनगणधरादिवत्, तेषां वर्ग्गणिति १। तथा अतीर्थे तीर्थान्तरे साधुव्यवच्छेदे जातिस्मरणादिना प्राप्तापवर्गमार्गा मरुदेवीवत् सिद्धा अतीर्थसिद्धास्तेषाम् २। एवंकरणात् 'एगा तित्थगरसिद्धाणं वग्गणे' त्यादि दृश्यम्, तीर्थमुक्तलक्षणम्, तत् कुर्वन्त्यानुलोम्येन हेतुत्वेन तच्छीलतया वेति तीर्थकरा:, आह च—
तीर्थ के होने पर जो सिद्ध होते हैं, वे तीर्थसिद्ध हैं। ऋषभसेन गणधर आदि की वर्गणा तीर्थसिद्धों की वर्गणा है। तीर्थ की अविद्यमानता में जातिस्मरण आदि ज्ञान से जो मोक्षमार्ग को प्राप्त करके मरुदेवी माता की तरह सिद्ध होते हैं, वे अतीर्थसिद्ध हैं। उनकी वर्गणा अतीर्थसिद्धों की वर्गणा है। 'एवं' करने से तीर्थंकर सिद्धों की एक वर्गणा इत्यादि द्रष्टव्य है। तीर्थ का लक्षण पूर्वोक्त है। जो तीर्थ को करते हैं, वे तीर्थंकर हैं। उस 'तीर्थ' को अनुलोम्य, हेतु और ताच्छीलयत से जो करते हैं वे तीर्थकर हैं, कहा भी है—
अणुलोमहेतुतस्सीलताय जे भावतित्थमेतं तु।
कुव्वंति पगासंति य ते तित्थगरा हितत्थकरा।।
(विभा. १०४४)
जो भावतीर्थ की स्थापना करते हैं, उसे गुणों से प्रकाशित करते हैं तथा जो समस्त प्राणी जगत् के लिए हितकारी हैं उन तीर्थकरों को में वंदना करता हूं। यहां तीर्थंकर शब्द आनुलोम्य, हेतु और ताच्छील्य के अर्थ में ट् प्रत्यय के योग से निष्पन्न हुआ है।
तीर्थकरा: सन्तो ये सिद्धास्ते तीर्थकरसिद्धा ऋषभादिवत्, तेषाम् ३, अतीर्थकरसिद्धा: सामान्यकेवलिन: सन्तो ये सिद्धा गौतमादिवत्, तेषाम् ४, तथा स्वयम् आत्मना बुद्धा: तत्त्वं ज्ञातवन्त: स्वयम्बुद्धास्ते सन्तो ये सिद्धास्ते तथा, तेषाम् ५, तथा प्रतीत्यैकं किञ्चित् वृषभादिकं अनित्यतादिभावनाकारणं वस्तु बुद्धा: बुद्धवन्त: परमार्थमिति प्रत्येकबुद्धास्ते सन्तो ये सिद्धास्ते तथा, तेषाम् ६, स्वयम्बुद्ध-प्रत्येकबुद्धानां च बोध्युपधि-श्रुत-लिङ्गकृतो विशेष:, तथाहि—स्वयम्बुद्धानां बाह्यनिमित्तमन्तरेणैव बोधि:, प्रत्येकबुद्धानां तु तदपेक्षया, करकण्ड्वादीनामिवेति। उपधि: स्वयम्बुद्धानां पात्रादिर्द्वादशविध:, तद्यथा—
तीर्थंकर के रूप में जो सिद्ध होते हैं, वे तीर्थकर सिद्ध हैं। यथा—ऋषभ आदि। उनकी वर्गणा तीर्थकर सिद्धों की वर्गणा है। अतीर्थकर सिद्ध—सामान्य केवली के रूप में जो सिद्ध होते हैं, वे अतीर्थकर सिद्ध हैं यथा-गौतम आदि। उनकी वर्गणा अतीर्थकर सिद्धों की वर्गणा है। स्वयंबुद्ध—जो अपने आप संबुद्ध होकर-तत्त्व को जानकर सिद्ध होते हैं, वे स्वयं बुद्ध सिद्ध हैं। उनकी वर्गणा स्वयंबुद्ध सिद्धों की वर्गणा है। जो किसी एक-वृषभ आदि, अनित्यता आदि भावना की हेतुभूत वस्तु को जानकर सिद्ध होते हैं, वे प्रत्येक बुद्ध सिद्ध हैं। उनकी वर्गणा प्रत्येक बुद्ध सिद्धं की वर्गणा है। स्वयं बुद्ध और प्रत्येक बुद्धों में बोधि, उपधि, श्रुत और लिंगकृत भेद होता है। बोधि—जैसे स्वयं बुद्धों को बाह्य निमित्त के बिना बोधि प्राप्त होती है और प्रत्येक बुद्धों को बाह्य निमित्त से ही वह प्राप्त होती हैं। यथा—करकंडू आदि। उपधि—स्वयं संबुद्धों के पात्र आदि बारह प्रकार की उपधि होती है, यथा—
पत्तं १ पत्ताबंधो २ पायद्वणं ३ च पायकेसरिया ४।
पडलाइं ५ रयत्ताणं च ६ गोच्छओ ७ पायनिज्जोगो।।
तिन्नेव य पच्छागा १ ०रयहरणं१ १चेव होइ मुहपोत्ति१२।।
(ओनि ६६८,६६९)
१. पात्र २. पात्रबंध-झोलिका आदि ३. पात्रक-स्थापन ४. पात्र केसरिका ५. पात्र मुखवस्त्रिका पटल ६. रजस्त्राण गोच्छक ७. पात्रनिर्योग ८-१०. त्रय प्रच्छादक ११. रजोहरण १२. मुखवस्त्रिका।
प्रत्येकबुद्धानां तु नवविध: प्रावरणवर्ज्ज इति। स्वयम्बुद्धानां पूर्वाधीते श्रुते अनियम:, प्रत्येकबुद्धानां तु नियमतो भवत्येव। लिङ्गप्रतिपत्ति: स्वयम्बुद्धानामाचार्य-सन्निधावपि भवति, प्रत्येकबुद्धानां तु देवता प्रयच्छतीति। बुद्धबोधिता: आचार्यादिबोधिता: सन्तो य सिद्धास्ते बुद्धबोधितसिद्धा:, तेषाम् ७। एतेषामेव स्त्रीलिङ्गसिद्धानां ८ पुंलिङ्गसिद्धानां ९ नपुंसकलिङ्गसिद्धानां १० स्वलिङ्ग-सिद्धानां रजोहरणाद्यपेक्षया ११ अन्यलिङ्गसिद्धानां परित्राजकादिलिङ्गसिद्धानां १२ गृहिलिङ्गसिद्धानां मरुदेवीप्रभृतीनाम् १३ एकसिद्धानामेकैकस्मिन् समये एकैकसिद्धानाम् १४ अनेकसिद्धानामेकसमये द्वयादीनाम् अष्टशतान्तानां सिद्धानामेका वर्ग्गणिति १५। तत्रानेकसमयसिद्धानां प्ररूपणागाथा—
प्रत्येक बुद्धों के नवविध उपधि होती है। तीन प्रावरण प्रच्छादक नहीं होते। श्रुत—स्वयं बुद्ध के पूर्व (जन्म) में अधीत श्रुत की नियमा नहीं होती। प्रत्येकबुद्ध के नियमत: पूर्व अधीत श्रुत होता है। लिंग प्रतिपत्ति—स्वयं बुद्धों को आचार्य की सन्निधि में भी मुनिलिंग (वेश) प्राप्त होता है। प्रत्येकबुद्ध को देवता मुनिवेश प्रदान करते हैं। आचार्य आदि से बोध प्राप्त कर जो सिद्ध होते हैं, वे बुद्धबोधित सिद्ध हैं। उनकी वर्गणा बुद्धबोधित सिद्धों की वर्गणा है। इसी प्रकार स्त्रीलिंगसिद्ध, पुल्लिंग-सिद्ध और नपुंसकलिंग सिद्धों की वर्गणाएं हैं। स्वलिंग-सिद्ध—रजोहरण आदि की अपेक्षा से है। अन्यलिंगसिद्ध—परिव्राजक आदि लिंग की अपेक्षा से है। गृहलिंगसिद्ध—मरुदेवी आदि गृहस्थ वेश में सिद्ध होनेवालों की अपेक्षा से है। एकसिद्ध—एक-एक समय में होने वाले एक-एक सिद्धों की अपेक्षा से है। अनेकसिद्ध—एक समय में दो से लेकर एक सौ आठ सिद्धों की एक वर्गणा है। अनेक समय सिद्धों की प्रतिपादक गाथा इस प्रकार है—
बत्तीसा अडयाला सट्ठी बावत्तरी य बोद्धव्वा।
चुलसीई छन्नउई दुरहियमट्ठुत्तरसयं च।।
(बृहत्सं. २४७)
बत्तीस, अड़चास, साठ, बहत्तर, चौरासी, छियानवे, एक सौ आठ—यह क्रम एक साथ होने वाले सिद्धों का जानना चाहिए।
एतद्विवरणम्—यदा एकसमयेन एकादय उत्कर्षेण द्वात्रिंशत् सिध्यन्ति तदा द्वितीयेऽपि समये द्वात्रिंशद्, एवं नैरन्तर्येण अष्टौ समयान् यावत् द्वात्रिंशत् सिध्यन्ति, तत ऊर्ध्वमवश्यमेवान्तरं भवतीति, यदा पुनस्त्रयस्त्रिंशत् आरभ्य अष्टचत्वारिंशदन्ता: एकसमयेन सिध्यन्ति तदा निरन्तरं सप्त समयान् यावत् सिध्यन्ति, ततोऽवश्य-मेवान्तरं भवतीति। एवं यदा एकोनपञ्चाशतमादिं कृत्वा यावत् षष्टिरेकसमयेन सिध्यन्ति तदा निरन्तरं षट् समयान् सिध्यन्ति, तदुपरि अन्तरं समयादि भवति। एवमन्यत्रापि योज्यम्, यावत् अष्टशतमेकसमयेन यदा सिध्यति तदाऽवश्यमेव समयाद्यान्तरं भवतीति।
इसका विवेचन इस प्रकार है—जब एक समय में एक से लेकर उत्कृष्ट बत्तीस सिद्ध होते हैं, तब दूसरे समय में भी बत्तीस सिद्ध होते हैं। इस प्रकार सतत आठ समय तक बत्तीस सिद्ध होते हैं। उसके बाद अवश्य अंतर होता है। जब तैंतीस से लेकर अड़तालीस तक एक समय में सिद्ध होते हैं, तब वे निरंतर सात समय तक सिद्ध होते हैं। उसके पश्चात अवश्य अंतर होता है। उनपचास से साठ तक जब एक समय में सिद्ध होते हैं, तब निरंतर छह समय तक सिद्ध हो सकते हैं। उसके बाद समय आदि का अंतर भी अवश्य होता है। इसी प्रकार अन्यत्र भी यही क्रम प्रयोज्य है। जब एक सौ आठ व्यक्ति एक समय में सिद्ध होते हैं, तब अवश्य ही समय आदि का अंतर होता है।
अन्ये तु व्याचक्षते—अष्टौ समयान् यदा नेरन्तर्येण सिद्धिस्तदा प्रथमसमय जघन्येनैक: सिध्यत्युत्कृष्टतो द्वात्रिंशदिति, द्वितीयसमये जघन्येनैक: उत्कृष्टतोऽष्ट-चत्वारिंशत्, तदेवं सर्वत्र जघन्येनैक: समय उत्कृष्टतो गाथार्थोऽयं भावनीय:—बत्तीसेत्यादि।
अन्यत्र यह भी कहा गया है—जब आठ समय तक निरंतर सिद्ध होते हैं। तब प्रथम समय में जघन्य एक सिद्ध होता है। उत्कृष्ट बत्तीस सिद्ध होते हैं। दूसरे समय में जघन्य एक और उत्कृष्ट अड़तालीस सिद्ध होते हैं। इसी प्रकार सर्वत्र जघन्य एक समय में एक, उत्कृष्टत: साठ, बहत्तर आदि गाथा का अर्थ भावनीय है।
एवमनन्तरसिद्धानां तीर्थादिना भूतभावेन प्रत्यासत्ति—व्यपदेश्यत्वेन पञ्चदशविधानां वर्ग्गणैकत्वमुक्तम्, इदानीं परम्परसिद्धानामुच्यते , तत्र अपढमसमयसिद्धाण-मित्यादि-त्रयोदशसूत्री,
इस प्रकार अनंतर सिद्धों की तीर्थ आदि पूर्व पर्याय के आधार पर पंद्रह प्रकार की वर्गणा का एकत्व कहा गया है। अब परंपर सिद्धों की वर्गणा कहते हैं। यहां अप्रथम (द्वितीय) समय के सिद्धों की एक वर्गणा है आदि तेरह सूत्र हैं।
न प्रथमसमयसिद्धा: अप्रथमसमयसिद्धा सिद्धत्व- द्वितीयसमयवर्त्न:, तेषाम्। एवं जाव त्ति करणाद् 'दुसमयसिद्धाणं ति-चउ-पंच-छ-सत्त-ऽट्ठ-नव-दस-संखेज्जा-ऽसंखेज्जसमयसिद्धाण' मिति दृश्यम्, तत्र सिद्धत्वस्य तृतीयादिषु समयेषु द्विसमयसिद्धादय: प्रोच्यन्ते, यद्वा सामान्येनाप्रथमसमयाभिधानं विशेषतो द्विसमयाद्यभिधानमिति, अतस्तेषां वर्गणा, क्वचित् पढमसमयसिद्धाणं ति पाठ:, तत्र अनन्तर-परम्परसमयसिद्धलक्षणं भेदमकृत्वा प्रथमसमयसिद्धा अनन्तरसमयसिद्धा एव व्याख्यातव्या:, द्वयादिसमयसिद्धास्तु यथाश्रुता एवेति।
जो प्रथम समय के सिद्ध नहीं है, वे अप्रथम समय के सिद्ध हैं। अर्थात् सिद्धों के द्वितीय समयवर्ती, उनकी वर्गणा अप्रथम समय सिद्धों की वर्गणा है। 'एवं' जाव से दो समय के सिद्ध, तीन समय के सिद्ध संख्यात-असंख्यात समय के सिद्ध दृष्टव्य है। यहां सिद्धत्व के तृतीय आदि समय में दो समय के सिद्ध कहा गया है। अथवा सामान्य दृष्टि से अप्रथम समय का अभिधान है और विशेष दृष्टि से द्विसमय आदि का अभिधान है। अत: उनकी वर्गणा अप्रथम समय के सिद्धों की वर्गणा है। कहीं 'प्रथम समय के सिद्ध' यह पाठ भी उपलब्ध होता है। यहां अनंतर और परंपर सिद्धों के लक्षण का भेद किए बिना ही प्रथम समय के सिद्ध और अनंतर सिद्ध ही व्याख्यातव्य है। द्विसमय आदि के सिद्ध यथाश्रुत ही हैं।
सू. २३०-२४७. एगा परमाणुपोग्गलाणं.... वग्गणा।
(टी.) इतो द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावनाश्रित्य पुद्गल-वर्गणैकत्वं चिन्त्यतेएगा परमेत्यादि, पूरणगलनधर्माण: पुद्गला:, ते च स्कन्धा अपि स्युरिति विशेषयति परमाणवो निष्प्रदेशास्ते च पुद्गलाश्चेति विग्रह:, तेषाम्, एवंकरणात् 'दुपएसियाणं खंधाणं ति-चउ-पंच-छ-सत्त-ऽदु-नव-दस-संखेज्जपएसियाणं असंखेज्जपएसियाण' मिति दृश्यमिति।
यहां से द्रव्य, क्षेत्र, काल और भावाश्रित पुद्गल वर्गणा के एकत्व का विमर्श करते है—एगा परमाणु इत्यादि।' पुद्गल पूरण-गलन-धर्मा होते हैं। वे स्कंध भी होते हैं। अत: इसे विशेष रूप से कहते हैं। परमाणु-प्रदेश रहित पुद्गल, उनकी वर्गणा परमाणु पुद्गल की वर्गणा है। 'एवं' से दो प्रदेशी, तीन प्रदेशी, चार प्रदेशी, पांच प्रदेशी, छह प्रदेशी, दस प्रदेशी, संख्यात प्रदेशी, असंख्यात प्रदेशी द्रष्टव्य है।
कृता द्रव्यत: पुद्गलचिन्ता, अत: क्षेत्रत: क्रियते एगा एगपएसेत्यादि, एकस्मिन् प्रदेशे क्षेत्रस्यावगाढा: अवस्थिता एकप्रदेशावगाढा:, तेषाम्, ते च परमाण्वादयोऽनन्तप्रदेशिकस्कन्धान्ता: स्यु:, अचिन्त्य-त्वात् द्रव्यपरिणामस्य, यथा पारदस्यैकेन कर्षेण चरिता: सुवर्णस्य ते सप्ताप्येकीभवन्ति, पुनर्वामिता: प्रयोगत: सप्तैव त इति। जाव एगा असंखेज्जपएसोगाढाणं ति, अनन्तप्रदेशावगाहित्वं तु पुद्गलानाम्, लोकलक्षणस्यावगाहक्षेत्रस्याप्यसङ्ख्येयप्रदेशत्वादिति।
द्रव्यत: पुद्गल का चिंतन किया गया, अब क्षेत्रत: चिंतन किया जा रहा हैं—'एगा एग पयेसे' आदि। एक प्रदेश क्षेत्र में अवगाढ—अवस्थित एक प्रदेशावगाढ़ पुद्गलों की एक वर्गणा है। वह परमाणु आदि से लेकर अनंतप्रदेशी स्कंध तक होती है। द्रव्य का परिणमन अचिन्त्य है, यथा—पारद के एक कर्ष से भावित सुवर्ण के सात कर्ष भी एक हो जाते हैं। प्रयोग से उसे निकालने पर पुन: सात ही होते हैं। यावत् असंख्यात पुद्गलों की वर्गणा एक-एक है। पुद्गलों का अनंत प्रदेशावगाहित्व नहीं होता। क्योंकि उसका अवगाह क्षेत्र लोक असंख्यप्रदेशी ही है।
कालत आह—एगा एगसमएत्यादि, एकं समयं यावत् स्थिति: परमाणुत्वादिना एकप्रदेशावगाढादित्वेन एकगुणकालादित्वेन वाऽवस्थानं येषां ते एकसमयस्थितिका:, तेषामिति, इह च अनन्तरसमयस्थिते: पुद्गलानामभावाद् असंखेज्जसमयट्ठितीयाणमित्युक्तमिति।
कालत: पुदगलों का स्वरूप कहते हैं—'एगा एगसमए' आदि। एक समय से यावत् असंख्यात समय की स्थिति में परमाणुत्व आदि में एक प्रदेशावगाढ़ आदि अथवा एकगुणकाले आदि रूपों में जिनका अवस्थान है, वे एकसमय स्थितिवाले पुदगलों की वर्गणा है। यहां अनंत समय की स्थितिवाले पुद्गलों का अभाव होने से असंख्यात समय स्थितिवाले कहा है।
भावत: पुद्गलानाह-एगा एगगुणेत्यादि, एकेन गुणो गुणनं ताडनं यस्य स एकगुण:, एकगुण: कालो वर्णो येषां ते एकगुणकालका:, तारतम्येन कृष्णतर-कृष्णतमादीनां येभ्य आरभ्य प्रथममुत्कर्षप्रवृत्तिर्भवतीति भाव:, तेषाम्। एवं सर्वाण्यपि भावसूत्राणि षष्ट्यधिकद्विशतप्रमाणानि वाच्यानि २६०, विंशते: कृष्णादिभावानां त्रयोदशभिर्गुणनादिति।
भावत: पुद्गलों का स्वरूप यह है—'एगा एगगुण' इत्यादि। एक से जिसका गुणन किया जाता है, वह एकगुण है। एकगुण काला वर्ण जिनका है, वे एक गुण है, उनकी प्रवृत्ति एक गुण से लेकर तारतम्य की दृष्टि से कृष्ण, कृष्णतर, कृष्णतम के रूप में होती है। उनकी वर्गणा एकगुणकाले पुद्गलों की वर्गणा आदि है। इस प्रकार समस्त भावसूत्र दो सौ साठ कहे गए हैं। कृष्ण आदि बीस भावों को तेरह से गुणन करने पर दो सौ साठ होते हैं।
साम्प्रतं भङ्ग्यन्तरेण द्रव्यादिविशेषितानां जघन्यादि- भेदभिन्नानां स्कन्धानां वर्गणैकत्वमाह—एगा जहन्नप्पएसियाणमित्यादि, जघन्या: सर्वाल्पा: प्रदेशा: परमाणवस्ते सन्ति येषां ते जघन्यप्रदेशिका:, द्र्यणुकादय इत्यर्थ:, स्कन्धा: अणुसमुदाया:, तेषाम्, उत्कृषन्ती-त्युत्कर्षा: उत्कर्षवन्त: उत्कृष्टसङ्ख्या: परमानन्ता: प्रदेशा: अणवस्ते सन्ति येषां ते उत्कर्षप्रदेशिका:, तेषाम्, जघन्याश्च उत्कर्षाश्च जघन्योत्कर्षा:, न तथा ये ते अजघन्योत्कर्षा:, मध्यमा इत्यर्थ:, ते प्रदेशा: सन्ति येषां ते अजघन्योत्कर्षप्रदेशिका:, तेषाम्, एतेषां चानन्तवर्ग्गण-त्वेऽप्यजघन्योत्कषशन्दव्यपदश्यत्वदेकवर्ग्गणत्वमिति।
अब विकल्पान्तर से द्रव्यादि विशेष की जघन्य आदि भेदों से स्कंधों की वर्गणा का एकत्व कहते हैं। जघन्य प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा एक है आदि। जघन्य—सबसे कम, प्रदेश-परमाणु, जिनके सबसे कम परमाणु हैं वे जघन्यप्रदेशी द्वयणुक आदि है। स्कंध—अणुसमुदाय। उनकी वर्गणा जघन्यप्रदेशी स्कंधों की वर्गणा है। उत्कर्षण जिससे होता है वह उत्कर्ष है। उत्कृष्ट संख्या परम अनन्त होती है। प्रदेश-जिस स्कंध के अनन्त अणु है, वह उत्कर्ष प्रादेशिक है। उत्कर्ष प्रादेशिक की वर्गणा उत्कर्ष प्रदेशी वर्गणा है। जघन्य और उत्कर्ष जघन्योत्कर्ष है। जो जघन्य-उत्कर्ष नहीं है, वे अजघन्योत्कर्ष—मध्यम है। जिनके मध्यमप्रदेश होते हैं वे अजघन्योत्कर्ष प्रादेशिक है, उनकी वर्गणा अजघन्योत्कर्ष प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा है। इनकी अनंत वर्गणाएं होने पर भी अजघन्योत्कर्ष शब्द के कथन के कारण एक वर्गणा है।
जहन्नोगाहणगाणं ति अवगाहन्ते आसते यस्यां साऽवगाहना क्षेत्रप्रदेशरूपा, सा जघन्या येषां ते स्वार्थिकप्रत्ययाज्जघन्यावगाहनका:, तेषाम्, एक-प्रदेशावगाढानामित्यर्थ:, उत्कर्षावगाहनकानामसङ्ख्यात-प्रदेशावगाढानामित्यर्थ:, अजघन्योत्कर्षावगाहनकानां सङ्ख्येयासङ्ख्येयप्रदेशावगाढानामित्यर्थ:।
जघन्य अवगाहनावाले अर्थात् जहां अवगाहन—ठहरना होता है, वह अवगाहना क्षेत्रप्रदेश रूप है। जिनकी जघन्य अवगाहना है वे जघन्य अवगाहनक हैं। यहां स्वार्थ में 'क' प्रत्यय हुआ है। उन जघन्य अवगाहना वाले स्कंधों की एक वर्गणा है। यहां जघन्य से तात्पर्य एक प्रदेशावगाढ़ से है। उत्कर्ष अवगाहनक स्कंध से तात्पर्य है लोक के असंख्यात प्रदेश में अवगाढ़। अजघन्य उत्कर्ष अवगाहनक अर्थात् संख्येयासंख्येय प्रदेशावगाढ़ स्कंध।
जघन्या जघन्यसङ्ख्या समयापेक्षया स्थितिर्येषां ते जघन्यस्थितिका:, एकसमयस्थितिका: इत्यर्थ:, तेषाम्, उत्कर्षा उत्कर्षवत्सङ्ख्या समयापेक्षया स्थितिर्येषां ते तथा, तेषाम्, असङ्ख्यातसमयस्थितिकानामित्यर्थ: , तृतीयं कण्ठ्यम्।
समय की अपेक्षा से जो जघन्य संख्यावाले हैं, वे जघन्यस्थितिक अर्थात् एक समय स्थितिवाले हैं। एक समय स्थितिवाले स्कंधों की वर्गणा जघन्यस्थितिक स्कंधों की वर्गणा है। समय की अपेक्षा जिनकी उत्कर्ष संख्या है वे उत्कर्षस्थितिक स्कंधों की वर्गणा है। उत्कर्ष से तात्पर्य है असंख्यात स्थितिवाले। इसी प्रकार तृतीय विकल्प गम्य है।
जघन्येन जघन्यसङ्ख्या-विशेषेणैकेनेत्यर्थ: गुणो गुणनं ताडनं यस्य स तथाविध: कालो वर्णो येषां ते जघन्यगुणकालका:, तेषाम्, एवमुत्कर्षगुणकाल-कानामनन्तगुणकालकानामित्यर्थ:, तृतीयं कण्ठ्यम्, एवं भावसूत्राण्यपि षष्टिर्भावनीयानीति।
जघन्य संख्या विशेष से तात्पर्य है एक। गुण अर्थात् गुणित, काल-कृष्णवर्ण, जिनका है वे जघन्यगुणकालक हैं। जघन्यगुणकालक वर्ण स्कंधों की एक वर्गणा है। इसी प्रकार उत्कर्षगुणकालक अर्थात् अनंतगुणकालक स्कंधों की एक वर्गणा है। तृतीय भंग गम्य है। इसी प्रकार साठ सूत्रों को जानना चाहिए।
सू. २४८. एगे जबुहीवे... .परिक्खेवेणं।
(टी.) सामान्यस्कन्धवर्गाणैकत्वाधिकारादेवा-जघन्योत्कर्षप्रदेशिकस्याजघन्यो त्कर्षप्रदेशावगाढस्य स्कन्धविशेषस्यैकत्वमाह—एगे जंबुद्दीवेत्यादि। जम्ब्वा वृक्षविशेषेणोपलक्षितो द्वीप: जम्बूद्वीप: इति नाम, द्वीप इति सामान्यम्, यावद्ग्रहणादेवं सूत्रं द्रष्टव्यम् 'सव्वब्भंतरए सव्वखुड्डाए वट्टे तेल्लापूयसंठाणसंठिए, एगं जोयणसयसहस्सं आयामविक्खंभेणं तिन्नि जोयणसयसहस्साई सोलस सहस्साइ दोन्नि सयाइ सत्तावीसाइं तिन्नि कोसा अट्ठावीसं धणुसयं तेरस अंगुलाई अद्धंगुलं च किंचिविसेसाहिए परिक्खेवेणं'ति, सुगममेतत्, उकतविशेषणश्च जम्बूद्वीप एक एव, अन्यथा अनेकेऽपि ते सन्तीति।
सामान्य स्कंध वर्गणा के एकत्वाधिकार से ही अजघन्य उत्कर्ष प्रदेश अर्थात् अजघन्य उत्कर्ष प्रदेशावगाढ़ स्कंध विशेष का एकत्व कहते हैं—'एगे जंबूद्वीवे'—जंबूद्वीप एक है आदि। जो द्वीप जंबू नामक वृक्ष विशेष से उपलक्षित है वह जंबूद्वीप है। 'यावत्' से 'सव्वभंतरए.....परिकखवेणं सूत्र जानना चाहिए।' वह सब द्वीपसमुद्रों के मध्य में है। वह सबसे छोटा है। वह तेल के पूडे के संस्थान जैसा, रथ के चक्के के संस्थान जैसा, कमल की कर्णिका के संस्थान जैसा तथा प्रतिपूर्ण चंद्र के संस्थान जैसा वृत्त है। वह एक लाख योजन लंबा-चौड़ा है। उसकी परिधि तीन लाख, सोलह हजार, दो सौ सत्ताईस योजन, तीन कोस, अट्ठाईस धनुष, तेरह अंगुल और अर्द्धाङ्गुल से कुछ अधिक है। यह सुगम है। उक्त विशेषणवाला जंबूद्वीप एक ही है, अन्यथा जंबूद्वीप अनेक भी हैं।
सू. २४९. एगे समणे....सव्वदुक्सखप्पहीणे।
(टी.) अनन्तरं जम्बूद्वीप उक्त इति तत्प्ररूपकस्य भगवतो महावीरस्यैकतामाह—एगे समणे इत्यादि, एक: असहाय:, अस्य च सिद्ध इत्यादिना सम्बन्ध:, श्राम्यति तपस्यतीति श्रमण:, भज्यत इति भग: समग्रैश्वर्यादिलक्षण:, उक्तं च—
जंबूद्वीप का कथन करने के पश्चात् उसके प्ररूपक भगवान् महावीर के एकत्व को कहते हैं—एगे समणे-एक श्रमण है इत्यादि। 'एक' अर्थात् जिसका कोई सहायक नहीं है। जो सिद्ध, बुद्ध.....इत्यादि है। जो श्रम करता है, तपस्या करता है, वह श्रमण है। जिसकी सेवा-उपासना की जाए वह भग अर्थात् समग्र ऐश्वर्य आदि लक्षणों से युक्त है। कहा भी है—
ऐशवर्यस्य समग्रस्य, रूपस्य यशस: श्रिय:।
धर्मस्याथ प्रयत्नस्य, षण्णां भग इतीङ्गना।।
( )
ऐश्वर्य, समग्रता, सौंदर्य, प्रसिद्धि, समृद्धि और धर्म की भावना—ये प्रयत्न षट् भग के वाचक हैं। जिसमें ये छहों होते हैं, वे भगवान हैं।
स विद्यते यस्येति भगवान्, तथा विशेषेणेरयति मोक्षं प्रति गच्छति गमयति वा प्राणिन: प्रेरयति वा कर्म्माणि निराकरोति वीरयति वा रागादिशत्रून् प्रति पराक्रमयति इति वीर:, निरुक्तितो वा वीरो, यदाह—
जो विशेषतया मोक्ष की प्रेरणा देते हैं, प्राणियों को मोक्ष की ओर ले जाते हैं, कर्मों का निराकरण करते हैं, वीरता-विक्रम करते हैं, रागादि शत्रुओं से पराक्रम करते हैं वे वीर हैं अथवा निरुक्ति से वे वीर हैं, क्योंकि कहा है—
विदारयति यत् कर्म्म, तपसा च विराजते।
तपोवीर्येण युक्तश्च, तस्माद् वीर इति स्मृत:।।
( )
जो कर्मों का विदारण करता है, तपस्या से सुशोभित होता है। तप और वीर्य से युक्त होता है, इसलिए वह वीर है।
इतरवीरापेक्षया महांश्चासौ वीरश्चेति महावीर:, भाष्योक्तं तु—
इसका यह अर्थ भी है—जो महान वीर है, वह महावीर है। भाष्यकार ने भी कहा है—
तिभुवणविक्खातजसो महायसो णामतो महावीरो।
विक्कंतो व कसायादिसत्तुसेण्णप्पराजयतो।।
जिसका यश महान् अर्थात् त्रिभुवन विख्यात हो, वह महायश है। महावीर—यह नाम है। अथवा कषाय आदि शत्रुओं की सेना को पराजित करने से जो महाविक्रमशाली हो, वह महावीर होता है।
ईरेति विसेसेण व खिवति व कम्माइं गमयति सिवं वा।
गच्छति अ तेण वीरो स महं वीरो महावीरो।।
(विभा. १०५६,१०५७)
वीर वह होता है जो कर्मों को विशेष रूप से ईरित—क्षीण करता है अथवा जो भव्य प्राणियों को शिवपद (मोक्ष) की प्राप्ति कराता है अथवा जो स्वयं शिवपद को प्राप्त करता है। जो महान वीर है, वह महावीर होता है।
अस्यामवसर्प्पिण्यां चतुर्विंशतेस्तीर्थकराणां मध्ये चरमस्तीर्थकर: सिद्ध: कृतार्थो जात:, बुद्ध: केवलज्ञानेन बुद्धवान् बोध्यम्, मुक्त कर्म्मभि:, यावत्करणात् 'अंतकडे' अन्तो भवस्य कृतो येन सोऽन्तकृत:, 'परिनिव्वुडे' परिनिर्वृत: कर्म्मकृतविकारविरहात् स्वस्थीभूत:, किमुक्तं भवति? सर्वाणि शारीरादीनि दु:खानि प्रक्षीणानि प्रहीणानि वा यस्य स सर्वदु: खप्रक्षीण: सर्वदु:खप्रहीणो वा, सर्वत्र बहुवीहौ क्तान्तस्य य: परनिपात: स आहिताग्न्यादिदर्शनादिति। इह च तीर्थकरेष्वेतस्यैवैकत्वं मोक्षगमने, न तु ऋषभादीनाम्, दशसहस्रादिपरिवृतत्वेन तेषां सिद्धत्वाद्, उक्तं चसिद्ध-कृतार्थ हुए, बुद्ध—केवलज्ञान से बुद्ध हुए, मुक्त—
इस अवसर्पिणी में चौबीस तीर्थकरों में चरम तीर्थकर सिद्ध—कृतार्थ हुए, बुद्ध-केवलज्ञान से बुद्ध हुए, मुक्त- कर्मों से मुक्त हुए। 'यावत्' से अन्य पद ज्ञेय हैं। अंतकृत—जिसने भव का अंत कर दिया है, वह अंतकृत है। परिनिर्वृत्त—कर्म कृत विकारों से रहित होने से जो स्वस्थ हो गए हैं वे परिनिर्वृत्त हैं। और वे कैसे हैं? जिन्होंने समस्त शारीरिक आदि दु:खों को क्षीण अथवा प्रहीण कर दिया है वे सर्वदु:ख प्रक्षीण अथवा सर्वदु:ख प्रहीण हैं। सर्वत्र बहुव्रीहि समास का प्रयोग है। क्त प्रत्ययीत में 'वाहिताग्न्यादिषु' से पूर्वपद को पर निपात हुआ है। यथा—अंतकृत् परिनिर्वृत्त आदि। सभी तीर्थकरों में भगवान महावीर ही अकेले मुक्त हुए हैं। भगवान् ऋषभ दस हजार मुनियों के साथ सिद्ध हुए थे। कहा भी है—
एगो भगवं वीरो पासो मल्ली य तिहि तिहि सतेहिं।
भगवं पि वासुपुज्जो छहिं पुरिससतेहिं णिक्खंतो।।
(विभा. १६४२)
भगवान महावीर अकेले सिद्ध हुए। भगवान पार्श्व तेतीस मुनियों के साथ सिद्ध हुए। भगवान नेमिनाथ दस हजार मुनियों के साथ सिद्धि गति को प्राप्त हुए।
सू. २५०. अणुत्तरोववाइया. .. .पण्णत्ता।
(टी.) एकाकी वीरो निर्वृत इत्युक्तम्, निर्वृत-क्षेत्रासन्नानि चानुत्तरविमानानीति तन्निवासिदेवमानमाह—अणुत्तरेत्यादि, अनुत्तरत्वादनुत्तराणि विजयादिविमानानि, तेषु य उपपातो जन्म स विद्यते येषां तेऽनुत्तरोप-पातिकास्ते, णंकारौ वाक्यालङ्कारे, देवा: सुरा एकां रत्तिं हस्तं यावत् 'क्रोशं कौटिल्येन नदी’ तिवदिह द्वितीया, उड्ढंच्चत्तेणं ति वस्तुनो ह्यनेकधोच्चत्वम्, ऊर्ध्वस्थित-स्यैकमपरं तिर्यक्स्थितस्यान्यत् गुणोन्नतिरूपम्,
वीर एकाकी सिद्ध हुए, यह कहा गया। निर्वृतिक्षेत्र-सिद्धशिला के निकट अनुत्तर विमान स्थित है। अत: उनके निवासी देवों का परिमाण-अवगाहना कहते हैं—अनुत्तर...इत्यादि। जिनसे उत्तर-श्रेष्ठ आगे कोई नहीं है, वे विजय आदि विमान अनुत्तर हैं। उनमें जिनका उपपात—जन्म होता है वे अनुत्तरौपपातिक देव हैं। यहां 'णं' वाक्यालंकार में है। उन देवों अर्थात् सुरदेवताओं की एकरत्नि अर्थात् एक हाथ की ऊंचाई है। क्रोशं कौटिल्येन'....सूत्र से द्वितीया विभक्ति हुई है। ऊर्ध्व उच्चत्व का अर्थ है वस्तुओं का उच्चत्व। वह अनेक प्रकार का है। ऊर्ध्वस्थित का उच्चत्व एक अपर प्रकार का है।
तत्रेतरापोहेनोर्ध्वस्थितस्य यदुच्चत्वं तदूर्द्धोच्चत्व—मित्यागमे रूढमिति तेनोर्द्धोच्चत्वेन, अनुस्वार: प्राकृतत्वात्, प्रज्ञप्ता: प्ररूपिता: सर्वविद्धिरिति, अथवा अनुत्तरोपपातिकानां देवानामूर्द्धोच्चत्वेन प्रमाणमिति शेष:, एका रत्नि: प्रज्ञप्तेति व्याख्येयमिति।
तिर्यक्—तिरछे अवस्थित का उच्चत्व गुणोन्नति रूप अन्य प्रकार का है। उससे इतर युक्तित: ऊर्ध्वस्थित का जो उच्चत्व है, वह आगम में ऊर्ध्व उच्चत्व के रूप में रूढ़ है। अत: ऊर्ध्व उच्चत्व का तात्पर्य ऊंचाई है। 'उड्ढं' में अनुस्वार प्राकृतशेली के कारण है। प्रज्ञप्त का अर्थ है—सर्वविदों के द्वारा प्ररूपित। अथवा अनुत्तरोपपातिक देवों की ऊंचाई—देहमान एक रत्नि प्रज्ञप्त है, यह व्याख्या जाननी चाहिए।
सू. २५१-२५३. अद्दाणक्खत्ते... .पण्णत्ता।
(टी.) देवाधिकारादेव नक्षत्रदेवानाम् अद्दानक्खत्ते इत्यादिना कण्ठ्येन सूत्रत्रयेण तारैकत्वमुक्तम्, तारा च ज्योतिर्विमानरूपेति, कृत्तिकादिषु च नक्षत्रेष्विदं ताराप्रमाणम्—
देवाधिकार से ही नक्षत्र देवों (ज्योतिष्क देव) के आर्द्रा नक्षत्र आदि तीन सूत्रों के तारों का एकत्व कहा है। ये तीनों सूत्र सुगम हैं। तारा ज्योतिर्विमान रूप है। कृतिका आदि नक्षत्रों में तारों का प्रमाण इस प्रकार है—
छ ६ प्पंच ५ तिन्नि ३ एगं १ चउ ४ तिग
३ रस ६ वेय ४ जुयल २ जुयलं च २।
इंदिय ५ एगं १ एगं १ विसय ५ ऽग्गि
३ समुद्द ४ बारसगं १२।।
चउरो ४ तिन्नि य ३ तिय ३ तिय ३ पंच ५
सत्त ७ बे २ बे २ भवे तिया तिन्नि ३-३-३।
रिक्खे तारपमाणं जइ तिहितुल्लं हयं कज्जं।।
( )
| नक्षत्र | तारा |
|---|---|
| १. कृतिका | ६ |
| २. रोहिणी | ५ |
| ३. मृगशिरा | ३ |
| ४. आर्द्रा | १ |
| ५. पुनर्वसु | ४ |
| ६. पुष्य | ३ |
| ७. आश्लेषा | ६ |
| ८. मघा | ४ |
| ९. पूर्वाफाल्गुनी | २ |
| १०. उत्तराफाल्गुनी | २ |
| ११. हस्त | ५ |
| १२. चित्रा | १ |
| १३. स्वाति | १ |
| १४. विशाखा | ५ |
| १५. अनुराधा | ३ |
| १६. ज्येष्ठा | ४ |
| १७. मूल | १२ |
| १८. पूर्वाषाढ़ा | ४ |
| १९. उत्तराषाढा | ३ |
| २०. अभिजित | ३ |
| २१. श्रवण | ३ |
| २२. घनिष्ठा | ५ |
| २३. शतभिषा | ७ |
| २४. पूर्वाभाद्रपद | २ |
| २५. उत्तराभाद्रपद | २ |
| २६. रेवती | ३ |
| २७. अश्विनी | ३ |
| २८. भरणी | ३ |
इह चैकस्थानकानुरो धान्नक्षत्रत्रयस्य ताराप्रमाण-मुक्तम्, शेषनक्षत्राणां तु प्रायोऽग्रेतनाध्ययनेषु तद् वक्ष्यति, यस्तु क्वचिद्विसंवादस्ताराप्रमाणस्य स तथाविधप्रयोजनेषु तिथिविशेषस्य नक्षत्रविशेषयुक्तस्याशुभत्वसूचनार्थ-त्वेनोक्तगाथयोर्मतान्तरभूतत्वान्न बाधक इति।
यहां एक स्थानक के कारण तीन नक्षत्रों—आर्द्रा, चित्रा और स्वाति के तारों का प्रमाण कहा है। शेष नक्षत्रों का तो प्राय: अग्रिम अध्ययनों में कहेंगे। जो तारा के प्रमाण में कुछ विसंवाद है, वह तथाविध प्रयोजन में तिथि विशेष का नक्षत्र विशेष युक्त होने से अशुभत्व की सूचना के लिए है। (जैसे—कृतिका नक्षत्र में षष्ठी होने पर कार्यनाश होता है।) उक्त गाथाएं मतान्तर की होने के कारण यहां कोई बाधा नहीं है।
सू. २५४-२५६. एगपदेसोगाढा. . ..पण्णत्ता।
(टी.) तारा पुद्गलरूपेति पुद्गलस्वरूपमभिधातु-माह-एगपएसागाढेत्यादि सुगमम्, नवरमेकत्र प्रदेशे कषेत्रस्यांशविशेषे अवगाढा: आश्रिता एकप्रदेशावगाढा:, ते च परमाणुरूपा: स्कन्धरूपा वेति, एवं वर्ण ५ गन्ध २ रस ५ स्पर्श ८ भेदविशिष्टा: पुद्गला वाच्या:, अत एवोक्तम्—जाव एगगुणलुक्खेत्यादि।
तारा पुद्गल स्वरूप है। अत: पुद्गल स्वरूप को बतलाने के लिए कहते हैं—'एक प्रदेश अवगाढ़' इत्यादि। एक प्रदेश अवगाढ़ पुद्गल अनंत प्रज्ञप्त हैं... आदि सुगम ही है। एकत्र प्रदेश-क्षेत्र के अंश विशेष में अवगाढ़ आश्रित एक प्रदेशावगाढ़ हैं। और वे परमाणु अथवा स्कन्ध रूप है। इस प्रकार वर्ण-५ गंध-२, रस-५, स्पर्श-८ के भेद से विशिष्ट पुद्गल कथनीय है। इसलिए कहा गया है—जाव एकगुणलुक्ख'—'एक-गुणरूक्ष' इत्यादि।
तदेवमनुगमोऽभिहित:। अधुना कथञ्चित् प्रत्यव-स्थानावसरे भणितमपि नयद्वारमनुयोगद्ठारक्रमायातमिति पुनर्विशेषेणोच्यते। तत्र नैगमादय: सप्त नया:, ते च ज्ञाननये क्रियानये चान्तर्भवन्तीति ताभ्यामध्ययनमिदं विचार्यते, तत्र ज्ञानचरणात्मकेऽस्मिन्नध्ययने ज्ञाननयो ज्ञानमेव प्रधानमिच्छति, ज्ञानाधीनत्वात् सकल—पुरुषार्थसिद्धे:, यत:—
इस प्रकार अनुगम कहा गया है। प्रत्यवस्थान के प्रसंग में कहे हुए को भी यहां नयद्वार, अनुगमद्वार से पुन: विशेष रूप से कहा जा रहा है। नैगम आदि सात नय हैं। वे ज्ञाननय और क्रियानय में अंतर्भूत हो जाते हैं। अत: उनके अध्ययन पर विमर्श किया जा रहा है। ज्ञान-चारित्रात्मक इस अध्ययन में ज्ञाननय में ज्ञान की ही प्रधानता है। संपूर्ण पुरुषार्थ की सिद्धि ज्ञान के ही अधीन है। क्योंकि कहा है—
विज्ञप्ति: फलदा पुंसाम्, न क्रिया फलदा मता।
मिथ्याज्ञानात् प्रवृत्तस्य, फलप्राप्तेरसम्भवाद्।।
( )
'पुरुषों को ज्ञान फलप्रदाता है, क्रिया नहीं। मिथ्याज्ञान से प्रवृत्ति करने वालों को फल की प्राप्ति संभव नहीं है।'
अत ऐहिका-ऽऽमुष्मिकफलार्थिना ज्ञान एव यत्नो विधेय इति। क्रियानयस्तु क्रियामेवेच्छति, तस्या एव पुरुषार्थसिद्धावुपयुज्यमानत्वात्, तथा चोक्तम्—
अत: ऐहिक और पारलौकिक फल के अभीप्सुओं को ज्ञान में ही प्रयत्न करना चाहिए। क्रिया नय तो क्रिया की ही इच्छा करता है। वह क्रिया पुरुषार्थ सिद्धि में उपयोगी होती है। कहा भी है—
क्रियैव फलदा पुंसाम्, न ज्ञानं फलदं मतम्।
यत: स्त्रीभक्ष्यभोगज्ञो न ज्ञानात् सुखितो भवेत्।।
( )
पुरुषों के लिए क्रिया ही फलदायी है। ज्ञान फलप्रदाता नहीं है। क्योंकि स्त्री, भक्ष्य और भोग का ज्ञाता केवल ज्ञान से ही सुखी नहीं होता अर्थात् उसका सुख क्रिया सापेक्ष है।
अत ऐहिका-ऽऽमुष्मिकफलार्थिना क्रियैव कार्येति। जिनमतं तु नानयो: प्रत्येकं पुरुषार्थसाधनता, यत उक्तम्।
अत: ऐहिक और पारलौकिक फल अभीप्सुओं को क्रिया ही करनी चाहिए। जिनमत इनकी पृथक् क्रिया साधनता को पुरुषार्थ सिद्धि में सहायक नहीं मानता। अत: कहा गया है—
हयं नाणं कियाहीणं हया अन्नाणओ किया।
पासंतो पंगुलो दड्डो, धावमाणो य अंधओ।।
(आवनि १०१)
क्रियाहीन ज्ञान व्यर्थ है। आज्ञानपूर्वक की गई क्रिया विफल होती है, जैसे पंगु आंख से देखता हुआ भी और अंधा दौड़ता हुआ भी आग्नि में जलकर मर जाता है।
संयोग एव चानयो: फलसाधकत्वम्, यत उक्तम्—
इन दोनों का संयोग ही फल में साधक है। अत: कहा है—
संजोगसिद्धीए फलं वयंति, न हु एगचक्केण रहो पयाइ।
अंधो य पंगू य वणे समिच्चा, ते संपउत्ता नगरं पविद्वा।।
(आवनि १०२)
क्रियाहीन ज्ञान 'हत' होता है। यहां 'हत' का तात्पर्य है विफल—जैसे महानगर में आग लग जाने पर भागने में असमर्थ पंगु का लोचनविज्ञान।
भाष्यकृताऽप्युक्तम्—
भाष्यकार ने कहा है—
णाणाहीणं सव्वं णाणणओ भणति किं थ किरियाए।
किरियं करणणओ उण तदुभयगाहो य सम्मत्त।।
(विभा ४३१७)
ज्ञाननय कहता है—सब कुछ ज्ञान के अधीन है। क्रिया से क्या प्रयोजन? क्रियानय सब कुछ क्रिया के अधीन मानता है। ये दोनों ही नय परस्पर निरपेक्ष होने पर मिथ्या (अकिंचित्कर) हैं। अत: दोनों का ग्रहण (सापेक्ष ग्रहण) ही सम्यक्त्व है।
अथवा सप्तापि नैगमादय: सामान्यनये विशेषनये चान्तर्भवन्ति, तत्र सामान्यनय: प्रक्रान्ताध्ययनोक्ता-नामात्मादिपदार्थानामेकत्वमेवाभिमन्यते, सामान्यवादि-त्वात् तस्य, स हि ब्रूते—एकं नित्यं निरवयवं निष्क्रियं सर्वगतं च सामान्यमेवास्ति, न विशेष:, नि:सामान्य-त्वात्, इह यन्नि:सामान्यं तन्नास्ति यथा खरविषाणम्, यच्चास्ति न तन्नि:सामान्यं यथा घट इति, तथा सामान्यतोऽन्येऽनन्ये वा विशेषा: प्रतिप(पा?)द्येरन्?, यद्यन्ये ननूक्तमसन्तस्ते नि:सामान्यत्वात् खपुष्पवत्, अथानन्ये तदा सामान्यमात्रमेव, तत्र वा विशेषोपचार:, न चोपचारेणार्थतत्त्वं चिन्त्यत इति, आह च—
अथवा नेगम आदि सामान्यनय विशेषनय में अंतर्भूत होते हैं। यहां सामान्यनय प्रस्तुत अध्ययन में वर्णित आत्मा आदि पदार्थों का एकत्व ही स्वीकार करता है क्योंकि वह सामान्यवादी है। वह कहता है—एक, नित्य, निरवयव, क्रियारहित और सर्वव्यापक सामान्य ही है, विशेष नहीं है। क्योंकि वह नि:सामान्य-सामान्य रहित होता है। यहां जो नि:सामान्य है, वह आकाश कुसुम की तरह अस्तित्व रहित है और जो है वह घट की तरह नि:सामान्य नहीं है। अथवा विशेष को सामान्य से भिन्न प्रतिपादित करना चाहिए अथवा अभिन्न? यदि वह भिन्न है तो सामान्य रहित होने से आकाश कुसुम की तरह उसका अस्तित्व ही नहीं है। यदि अभिन्न है तो वह सामान्य ही है। वहां विशेष का केवल उपचार है और उपचार से अर्थ तत्त्व का चिंतन नहीं होता है, कहा भी है—
एक्क णिच्चं निरवयवमक्कियं सव्वगं च सामण्णं।
निस्सामण्णत्तातो णत्थि विसेसो खपुप्फं व।।
(विभा ३२)
सामान्य एक, नित्य, निरवयव, क्रियारहित और सर्व व्यापक है। विशेष नि:सामान्य-सामान्य रहित होने से आकाश पुष्प के समान है, उसका अस्तित्व ही नहीं है।
तथा—
सामण्णतो विसेसो अण्णोऽनण्णो व्व होज्ज जइ अण्णो।
सो णत्थि खपुप्फं पिवऽणण्णो सामण्णमेव तयं।।
(विभा ३४)
यहां प्रश्न होता है कि विशेष सामान्य से भिन्न है या अभिन्न? यदि भिन्न है तो नि:सामान्य-सामान्य रहित होने से आकाश कुसुम की तरह उसका अस्तित्व ही सिद्ध नहीं होता। यदि अभिन्न है तो वह वस्तुत: सामान्य ही है।
तदेवं सामान्यनयाभिप्रायेणात्मादीनामेकत्वमेव। विशेषनयमतेन तु तेषामनेकत्वमेव,
अत: सामान्य नय के अभिप्राय से आत्मा आदि का एकत्व ही है। विशेष नय की अपेक्षा से उनकी अनेकता ही है।
स हि ब्रूते—विशेषेभ्य: सामान्यं भिन्नमभिन्नं वा स्यात्?,
प्रश्न—विशेष से सामान्य भिन्न है अथवा अभिन्न?
न भिन्नम् अत्यन्तानुपलम्भात् खपुष्पवत्, तथा न सामान्यं विशेषेभ्यो भिन्नमस्ति, दाह-पाक-स्नान-पाना-ऽवगाह-वाह-दोहादिसर्वसंव्यवहाराभावात् खरविषाणवत्, अथाभिन्नं तदा विशेषमात्रं वस्तु, न नाम सामान्यमस्ति, तेषु वा सामान्यमात्रोपचार इति, न चोपचारेणार्थतत्त्व चिन्त्यत इति। आह च—
समाधान—वह भिन्न नहीं है, क्योंकि आकाश कुसुम की तरह अत्यंत अनुपलब्ध है। सामान्य विशेष से भिन्न नहीं है। क्योंकि खरविषाण की तरह दाह, पाक, स्नान, पान, अवगाह, वाह, दोह आदि सभी व्यवहार का अभाव है। यदि अभिन्न है, तब वस्तु विशेष ही होगी, सामान्य नहीं। अथवा उसमें सामान्य केवल उपचारमात्र होगा। उपचार से अर्थ तत्त्व का चितन नहीं होता। कहा भी है—
ण विसेसत्थंतंरभूतमत्थि सामण्णमाह ववहारो।
उवलंभव्ववहाराभावातो खरविसाणं व।।
(विभा ३५)
व्यवहार नय का कथन है—विशेषों से अर्थांतरभूत सामान्य होता ही नहीं है क्योंकि उसमें उपलंभ और व्यवहार का अभाव है, जैसे—खरविषाण। अर्थात् विशेष से भिन्न सामान्य की न तो उपलब्धि होती है और न ही वह व्यवहार में उपयोगी है।
तदेवमात्मादीनामनेकत्वमेवेति।
इस प्रकार आत्मा आदि अनेक ही हैं।
ननु पक्षद्वयेऽपि युक्तिसम्भवात् किं तत्त्वं प्रतिपत्तव्यमिति?,
प्रश्न—इन दोनों पक्षों में युक्ति संभव है, अत: वस्तुत: तत्त्व क्या मानना चाहिए?
स्यादेकत्वं स्यादनेकत्वमिति, तथाहि—समविषमरूप-त्वाद्वस्तुन: समरूपापेक्षया एकत्वं विषमरूपापेक्षया त्वनेकत्वमिति, उक्तं च—
समाधान—वे स्यात् एक हैं, स्यात् अनेक हैं। क्योंकि वस्तु स्वयं सम-विषम रूप है। समरूपता की दृष्टि से एकत्व है। वैषम्य—विषमता की दृष्टि से अनेकत्व है। कहा भी है—
वस्तुन एव समान: परिणामो य: स एव सामान्यम्।
विपरीतस्तु विशेषो वस्त्वेकमनेकरूपं तद्।।
( )
वस्तुओं का जो समान परिणाम है, वही सामान्य है। उनसे विपरीत अर्थात् जो विषम परिणाम है वह विशेष है। उनके कारण ही वस्तु का एक व अनेक रूप है।
इति श्रीमदभयदेवसूरिविरचिते स्थानाख्यतृतीयाङ्गविवरणे
प्रथममध्ययनमेकस्थानकाभिधानं समाप्तमिति। श्लोका: ११८७।
श्रीमद् अभयदेवसूरि विरचित 'स्थानांगसूत्र' की वृत्ति का
प्रथम—'एक स्थान' अध्ययन संपन्न। ग्रंथाग्र श्लोक परिमाण ११८७
♦
अथ द्वितीयमध्ययनं द्विस्थानम् (द्वितीय अध्ययन : दूसरा स्थान)
प्रथम उद्देशक:
(प्रथम उद्देशक)
सू. १. जदत्थि....चेव।
(टी.) व्याख्यातमेकस्थानकाख्यं प्रथममध्ययनम्, अत: सङ्ख्याक्रमसम्बद्धमेव द्विस्थानकाख्यं द्वितीय-मध्ययनमारभ्यते, अस्य चायं विशेषसम्बन्ध:—इह जैनानां सामान्यविशेषात्मकं वस्तु, तत्र सामान्यमाश्रित्य प्रथमाध्ययने आत्मादिवस्त्वेकत्वेन प्ररूपितमिह तु विशेषाश्रयणात् तदेव द्विविधत्वेन प्ररूप्यत इत्यनेन सम्बन्धेनायातस्यास्याध्ययनस्य चत्वार्यनुयोगद्वाराण्युप-क्रमादीनि भवन्ति, तानि च प्रथमाध्ययनवत् द्रष्टव्यानि, यश्च विशेष: स स्वबुद्ध्याऽवगन्तव्य:, केवलमस्य चतुरुद्देशकात्मकस्याध्ययनस्य सूत्रानुगमे प्रथमोद्देशकादि-सूत्रमिदमुच्चारणीयम्—जदत्थि णमित्यादि। अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायं सम्बन्ध:-पूर्वं ह्युक्तम् 'एकगुणरूक्षा: पुद्गला: अनन्ता:',
'एक स्थान' नामक प्रथम अध्ययन की व्याख्या पूर्ण हुई। अत: संख्याक्रम से ही संबद्ध 'द्विस्थानक' नामक द्वितीय अध्ययन प्रारंभ हो रहा है। इसका यह विशेष संबंध है। जैनदर्शन में वस्तु सामान्य-विशेषात्मक है। प्रथम अध्ययन में आत्मा आदि पदार्थों का सामान्य की अपेक्षा से एकत्व प्ररूपित किया गया। यहां विशेष धर्म की अपेक्षा से उन्हें द्विविध रूप से प्ररूपित करते हैं। इस संबंध से समागत अध्ययन के उपक्रम आदि चार अनुयोग द्वार होते हैं। वे प्रथम अध्ययनवत् द्रष्टव्य हैं। और जो विशेष है, वह स्वबुद्धि से ज्ञातव्य है। केवल चार उद्देशकों वाले इस अध्ययन के सूत्रानुगम में प्रथम उद्देशक का यह आदि सूत्र समुच्चारणीय है—जदत्थि णं.....। इसका पूर्व सूत्र के साथ यह संबंध है। पूर्व में अर्थात् प्रथम अध्ययन के अंतिम सूत्र में कहा गया—'एगगुणरुक्ख'.... एकगुणरूक्ष पुद्गल अनंत होते हैं।
तत्र किमनेकगुणरूक्षा अपि पुद्गला भवन्ति येन ते एकगुणरूक्षतया विशिष्यन्त इति?
प्रश्न—क्या अनेक गुण रूक्ष पुद्गल भी होते हैं? जिससे उनका 'एकरूक्ष' से विशेष कथन किया जा रहा है?
उच्यते, भवन्त्येव, यतो जदत्थीत्यादि, परम्परा-सूत्रसम्बन्धस्तु 'श्रुतं मयाऽऽयुष्मता भगवतैवमाख्यातमेक आत्मे' त्यादि, अथेदमपरमाख्यातं जदत्थीत्यादि। संहितादिचर्च: पूर्ववत्। यद् जीवादिकं वस्तु अस्ति विद्यते, णमिति वाक्यालङ्कारे, क्वचित् पाठो जदत्थिं च णं ति, तत्रानुस्वार आगमिक:, चशब्द: पुनरर्थ:।
समाधान—हां, होते हैं। क्योंकि 'जदत्थि' आदि यह सूत्र 'सुयं मे आउसं' आदि परंपर सूत्र से संबद्ध है। उसके बाद यह कहा गया—'जदत्थि' आदि। संहिता आदि का विमर्श भी पूर्ववत् है। यत् जो जीव आदि वस्तु, 'अस्ति' है, 'णं' वाक्यालंकार के रूप में है। कहीं 'जदत्थिं च णं' पाठ भी उपलब्ध होता है। यहां अनुस्वार आगमिक है एवं 'च' पुन: अर्थ में है।
एवं चास्य प्रयोग:—अस्त्यात्मादि वस्तु, पूर्वाध्ययन-प्ररूपितत्वाद्, यच्चास्ति लोके पञ्चास्ति-कायात्मके, लोक्यते प्रमीयत इति लोक इति व्युत्पत्त्या लोकालोकरूपे वा, तत् सर्वं निरवशेषं द्वयो: पदयो: स्थानयो: पक्षयोर्विवक्षितवस्तु-तद्विपर्ययलक्षणयोरवतारो यस्य तद् द्विपदावतारमिति। दुपडोयारं ति क्वचित् पठ्यते, तत्र द्वयो: प्रत्यवतारो यस्य तत् द्विप्रत्यवतारमिति, स्वरूपवत् प्रतिपक्षवच्चेत्यर्थ:। तद्यथेत्युदाहरणो-पन्यासे, जीव च्चेव अजीव च्चेव त्ति, जीवाश्चैवा-ऽजीवाश्चेव, प्राकृतत्वात् संयुक्तपरत्वेन हस्व:।
इसका प्रयोग इस प्रकार है—पक्ष-आत्मा आदि वस्तु है। क्योंकि वह पूर्व अध्ययन में प्ररूपित है। जो पंचास्तिकायत्मक लोक में होता है, जो देखा जाता है, जाना जाता है, वह लोक है। इस व्युत्पत्ति से भी जो लोक-अलोक रूप है, उन सबका द्विपदावतार होता है। द्विपदावतार—विवक्षित वस्तु और उससे विपरीत लक्षण वस्तु का अवतार द्विपदावतार है। कहीं 'दुपडोयारं' पाठ भी देखा जाता है। जिसके दो प्रत्यवतार-स्वरूप और प्रतिपक्ष है, वह 'द्विप्रत्यवतार' है। 'तद्यथा' उदाहरण के लिए उपन्यस्त है—जीव और अजीव। प्राकृत शेली के कारण संयुक्त परे होने से 'जीवा' का आकार हृस्व हो गया है।
चकारौ समुच्चयार्थौ, एवकाराववधारणे, तेन च राश्यन्तरापोहमाह। नोजीवाख्यं राश्यन्तरमस्तीति चेत्, नैवम्, सर्वनिषेधकत्वे नोशब्दस्य नोजीवशब्देनाजीव एव प्रतीयते, देशनिषेधकत्वे तु जीवदेश एव प्रतीयते, न च देशो देशिनोऽत्यन्तव्यतिरिक्त इति जीव एवासाविति। च्वेय इति वा एवकारार्थ:, चिय च्चेय एवार्थ ( ) इति वचनात्, ततश्च जीवा एवेति विवक्षितवस्तु अजीवा एवेति च तत्प्रतिपक्ष इति, एवं सर्वत्र। अथवा यदस्ति अस्तीति यत्, सन्मात्रं यदित्यर्थ:, तद् द्विपदावतारं द्विविधम्, जीवाजीवभेदादिति, शेषं तथैव।
'चकार' समुच्चय के अर्थ में है। 'एव' निश्चय अर्थ में है। राश्यन्तर के संबंध में जिज्ञासा करते हुए कहते हैं—यदि यह कहें कि 'नोजीव' नामक दूसरी राशि होती है तो ऐसा नहीं है। क्योंकि 'नो' शब्द के सर्वनिषेधक होने पर 'नोजीव' शब्द से अजीव ही प्रतीत होता है। देश निषेधक होने से जीव देश ही प्रतीत होगा और देश देशी से अत्यंत पृथक् नहीं होता। अत: वह जीव ही होगा। 'चिय च्चेय एवार्थ'—इस सूत्र से अर्थ में है। इसलिए जीव ही है—यह विवक्षित वस्तु है और अजीव ही है—यह उसका प्रतिपक्ष है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए। अथवा जो है, वह सत्मात्र द्विपदावतार है—जीव और अजीव के भेद से दो प्रकार का है। शेष उसी प्रकार है।
अथ त्रसेत्यादिकया नवसूत्र्या जीवतत्त्वस्यैव भेदान् सप्रतिपक्षानुपदर्शयति। तत्र त्रसनामकर्मोदयतस्त्रस्यन्तीति त्रसा: द्वीन्द्रियादय:, स्थावरनामकर्मोदयाच्च तिष्ठन्तीत्येवंशीला: स्थावरा: पृथिव्यादय:। सह योन्या उत्पत्तिस्थानेन सयोनिका: संसारिण:, तद्विपर्यासभूता: अयोनिका: सिद्धा:। सहाऽऽयुषा वर्तन्त इति सायुष:, तदन्येऽनायुष: सिद्धा:। एवं सेन्द्रिया: संसारिण:, अनिन्द्रिया: सिद्धादय:। सवेदका: स्त्रीवेदाद्युदयवन्त:, अवेदका: सिद्धादय:। सह रूपेण मूर्त्या वर्त्तन्त इति समासान्ते इन्प्रत्यये सति सरूपिण: संस्थान-वर्णादिमन्त:, सशरीरा इत्यर्थ:, न रूपिणोऽरूपिणो मुक्ता:। सपुद्गला: कर्म्मादिपुद्गलवन्तो जीवा:, अपुद्गला: सिद्धा:। संसारं भवं समापन्नरका आश्रिता: संसारसमापन्नका: संसारिण:, तदितरे सिद्धा:। शाश्वता: सिद्धा: जन्म-मरणादिरहितत्वाद् अशाश्वता: संसारिणस्तद्युक्तत्वादिति।
यहां 'त्रस' आदि नौ सूत्रों में जीव तत्त्व के ही भेदों को सप्रतिपक्ष बताया गया है। त्रस नामकर्म के उदय से जो त्रस्त-भयभीत होते हैं, वे द्वीन्द्रिय आदि त्रस जीव हैं। स्थावर नामकर्म के उदय से स्थिर रहना जिनका स्वभाव है, वे पृथ्वी आदि स्थावर जीव हैं। उत्पत्ति स्थान से युक्त संसारी जीव सयोनिक हैं और इसके विपरीत सिद्ध अयोनिक हैं। आयुष्ययुक्त जीव सायुष हैं उससे विपरीत सिद्ध अनायुष हें। इसी प्रकार संसारी जीव सेन्द्रिय हैं, सिद्ध आदि अनिन्द्रिय हैं। जिनके स्त्रीवेद आदि उदय में है वे सवेदक हैं, सिद्ध आदि अवेदक हैं। जो मूर्त है या रूप सहित हैं वे सरूपी हैं। यहां समासान्त में इन् प्रत्यय हुआ है। संस्थान, वर्ण आदि वाले जीव सरूपी/सशरीरी हैं। जो रूपी नहीं है, वे मुक्त जीव अरूपी हैं। कर्म आदि पुद्गलवान जीव सपुदगल हैं। सिद्ध अपुद्गल हैं। संसार-भव, समापन्न-आश्रित जीव संसारसमापन्नक हैं। उससे इतर सिद्ध जीव असंसारसमापन्नक हैं। जन्म, मरण आदि रहित सिद्ध जीव शाश्वत हैं। संसारी जीव अशाश्वत हैं क्योंकि संसारी जीव जन्म-मरण से युक्त हैं।
एवं जीवतत्त्वस्य द्विपदावतारं निरूप्याजीवतत्त्वस्य तं निरूपयन्नाह-आगासेत्यादि। आकाशं व्योम, नोआकाशं तदन्यद् धर्मास्तिकायादि। धर्म: धर्म्मास्तिकायो गत्युपष्टम्भगुण:, तदन्योऽधर्म: अधर्मास्तिकाय: स्थित्युपष्टम्भगुण:। सविपक्षबन्धादितत्त्वसूत्राणि चत्वारि प्राग्वदिति।
इस प्रकार जीव तत्त्व के द्विपदावतार की प्ररूपणा करके अजीव तत्त्व का द्विपदावतार निरूपण करते हुए कहते हैं—आकाश इत्यादि। आकाश का अर्थ है व्योम। 'नो आकाश' उससे अन्य धर्मास्तिकाय आदि है। धर्म का अर्थ है धर्मास्तिकाय—गति उपष्टम्भक गुण। उससे विपरीत अधर्म जिसका तात्पर्य है अधर्मास्तिकाय—स्थिति उपष्टम्भक गुण। बंध आदि तत्त्वों के सप्रतिपक्ष चार सूत्र पूर्ववत् हैं।
सू. २-३७.दो किरियाओ....माणे चेव।
(टी.) बन्धादयश्च क्रियायां सत्यामात्मनो भवन्तीति क्रियानिरूपणायाह—दो किरियेत्यादिसूत्राणि षट्त्रिंशत्, करणं क्रिया क्रियत इति वा क्रियेति, ते च द्वे प्रज्ञप्ते प्ररूपिते जिने:, तत्र जीवस्य क्रिया व्यापारो जीवक्रिया, तथा अजीवस्य पुद्गलसमुदायस्य यत् कर्म्मंतया परिणमनं सा अजीवक्रियेति, इह चेवशब्दस्य चेयशब्दस्य वा पाठान्तरे प्राकृतत्वाद् द्विर्भाव इति, चेवेत्ययं समुदायमात्र एव प्रतीयते 'अपिचे' त्यादिवदिति १।
क्रिया के होने पर ही आत्मा में बंध आदि होते हैं, अत: क्रिया का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'दो क्रिया' आदि। ये छत्तीस सूत्र हैं। करण क्रिया है अथवा जो की जाए, वह क्रिया है। जिनेश्वर भगवान ने दो प्रकार की क्रिया प्ररूपित की है। जीव का क्रिया व्यापार जीवक्रिया और अजीव-पुद्गल समुदाय का जो कर्म में परिणमन होता है, वह अजीवक्रिया है। यहां 'चेव' अथवा 'चेय' शब्द का पाठांतर प्राकृत में द्विर्भाव होने से है। 'चेव' समुदाय मात्र ही प्रतीत होता है। 'अपि' च इत्यादि की तरह है।
जीवकिरियेत्यादि, सम्यक्त्वं तत्त्वश्रद्धानम्, तदपि जीवव्यापारत्वात् क्रिया सम्यक्त्वक्रिया, एवं मिथ्यात्व-क्रियाऽपि, नवरं मिथ्यात्वम् अतत्त्वश्रद्धानम्, तदपि जीवव्यापार एवेति। अथवा सम्यन्दर्शन-मिथ्यात्वयो: सतोर्ये भवत: ते सम्यक्त्वमिथ्यात्वक्रिये इति २।
जीवक्रिया इत्यादि। सम्यक्त्व तत्त्वश्रद्धान है। वह भी जीव का व्यापार होने से क्रिया-सम्यक्त्व क्रिया है। इसी प्रकार मिथ्यात्व क्रिया भी है। मिथ्यात्व अतत्त्व श्रद्धा है। वह भी जीव का ही व्यापार है। अथवा सम्यक्दर्शन व मिथ्यादर्शन के होने पर जो क्रिया होती है वह सम्यक्त्व क्रिया और मिथ्यात्व क्रिया है।
अजीवकिरियेत्यादि, तत्र ईरियावहिय त्ति ईरणमीर्या गमनम्, तद्विशिष्ट: पन्था ईर्यापथ:, तत्र भवा ऐर्या-पथिकी, व्युत्पत्तिमात्रमिदम्, प्रवृत्तिनिमित्ततस्तु यत् केवलयोगप्रत्ययमुपशान्तमोहादित्रयस्य सातवदेनीय-कर्म्मतया अजीवस्य पुद्गलराशेर्भवनं सा ऐर्यापथिकी क्रिया।
अजीवक्रिया इत्यादि। 'ईरियावहिय' से तात्पर्य है ईरण-ईर्या गति है। गति का विशेष पथ ईर्यापथ है। उससे होने वाली क्रिया ऐर्यापथिकी है, यह इसकी व्युत्पत्ति है। प्रवृत्ति निमित्त जो क्रिया है वह उपशांतमोह आदि तीन गुणस्थान के केवल योग से जन्य सातावेदनीय कर्म के रूप में अजीव पुद्गल राशि का होना ऐर्यापथिकी क्रिया है।
इह जीवव्यापारेऽप्यजीवप्रधानत्वविवक्षयाऽजीव-क्रियेयमुक्ता। कर्म्मविशेषो वैर्यापथिकी क्रियोच्यते, यतोऽभिहितम्—इरियावहिया किरिया दुविहा बज्झमाणा वेइज्जमाणा य, जाव पढमसमये बद्धा बीयसमये वेइया सा बद्धा पुट्ठा वेइया णिज्जिण्णा सेयकाले अकम्मं चावि भवती ति (आव.हारि.)।
यहां जीव का व्यापार होने पर भी अजीव (कर्म पुद्गल) प्रधान की विवक्षा से अजीवक्रिया कही है। अथवा कर्मविशेष को इर्यापथिकी क्रिया कहा जाता है। क्योंकि कहा गया है—ईर्यापथिक क्रिया दो प्रकार की है—बध्यमान और वेद्यमान। यावत् प्रथम समय में बद्धकर्म का द्वितीय समय में वेदन होता है। वह कर्म बद्ध, स्पृष्ट, वेदित और निजीण हो आनेवाले समय में अकर्म हो जाता है।
तथा सम्पराया: कषाया:, तेषु भवा सांपरायिकी, सा ह्यजीवस्य पुद्गलराशे: कर्म्मतापरिणतिरूपा जीवव्यापारस्याविवक्षणादजीवक्रियेति, सा च सूक्ष्मसम्परायान्तानां गुणस्थानकवतां भवतीति।
संपराय का अर्थ है कषाय, उससे होनेवाली क्रिया सांपरायिकी क्रिया है। वह क्रिया अजीव कर्म पुद्गलों की परिणति विशेष से, जीव व्यापार की अविवक्षा के कारण अजीवक्रिया कही जाती है। वह सूक्ष्म संपराय पर्यन्त गुणस्थानव्तियों के होती है।
पुनरन्यथा द्वे—दो किरियेत्यादि। काइया चेव त्ति कायेन निर्वृत्ता कायिकी कायव्यापार:, तथा अहिगरणिया चेव त्ति अधिक्रियते आत्मा नरकादिषु येन तदधिकरणम् अनुष्ठानं बाह्यं वा वस्तु, इह च बाह्यं विवक्षितं खड्गादि, तत्र भवा आधिकरणिकीति।
क्रिया के दो प्रकार अन्य भी हैं—काइया अर्थात् काय से होने वाली क्रिया—कायिकी—काय व्यापार है। आधिकरणिकी का तात्पर्यं है कि जिससे आत्मा नरक आदि में गमन करती है, वह अनुष्ठान अथवा बाह्य वस्तु अधिकरण है। यहां बाह्य वस्तु से खड्ग आदि विवक्षित है। उनके योग से होने वाली क्रिया आधिकरणिकी क्रिया है।
कायिकी द्विधा—अणुवरयकायकिरिया चेव त्ति अनुपरतस्य अविरतस्य सावद्यात् मिथ्यादृष्टे: सम्यग्दष्टेर्वा कायक्रिया उत्क्षेपादिलक्षणा कर्म्मबन्ध-निबन्धनमनुपरतकायक्रिया, तथा दुप्पउत्तकायकिरिया चेव त्ति दुष्प्रयुक्तस्य दुष्टप्रयोगवतो दुष्प्रणिहितस्येन्द्रिया-ण्याश्रित्येष्टा-ऽनिष्टेन्द्रियविषयप्राप्तौ मनाक् सङ्गनिर्वेद-गमनेन तथा अनिन्द्रियमाश्रितत्याशुभमन:सङ्कल्पद्वारेणा-पवर्गमार्गं प्रति दुर्व्यवस्थितस्य, प्रमत्तसंयतस्येत्यर्थ:, कायक्रिया दुष्प्रयुक्तकायक्रियेति।
कायिकी क्रिया दो प्रकार की है—अनुपरतकाय क्रिया और दुष्प्रयुक्त कायक्रिया। अनुपरत अर्थात् सावद्य से अविरत-मिथ्यादृष्टि अथवा सम्यक्दृष्टि की जो सावद्य क्रिया है, वह उत्क्षेप आदि लक्षणों से कर्मबंध निबंधन-वाली कायक्रिया अनुपरतकायक्रिया है। दुष्प्रयुक्त कायक्रिया का अर्थ है—दुष्प्रयुक्त-दुष्ट प्रयोगकर्ता तथा दुष्प्रणिहित इंद्रियों इष्ट-अनिष्ट विषय प्राप्ति में किंचित् संग निर्वेद गमन से तथा अनिन्द्रिय को आश्रित करके अशुभ मन के संकल्प द्वार से अपवर्ग-मोक्षमार्ग के प्रति दुर्व्यवस्थित प्रमत्तसंयती की जो क्रिया है वह दुष्प्रयुक्त कायक्रिया है।
आधिकरणिकी द्विधा, तत्र संजोयणाहिंगरणिया चेव त्ति यत् पूर्वं निर्वर्तितयो: खड्ग-तन्मुष्ट्यादि-कयोरर्थयो: संयोजनं क्रियते सा संयोजनाधिकरणिकी, तथा णिव्वत्तणाहिकरणिया चेव त्ति यच्चादितस्तयो-र्निर्वर्तनं सा निर्वर्तनाधिकरणिकीति।
अधिकरणिकी क्रिया के दो भेद हैं—संयोजनाधि-करणिकी और निर्वर्तनाधिकरणिकी। संयोजनाधि-करणिकी—जो पूर्व निर्वर्तित खड्ग और उसकी मुष्टि (म्यान) आदि वस्तुओं का संयोजन किया जाता है, वह संयोजनाधिकरणिकी क्रिया है। तथा नए सिरे से निर्माण करना निर्वर्तनाधिकरणिकी क्रिया है।
पुनरन्यथा द्वे—पाउसिया चेव त्ति प्रद्वेषो मत्सरस्तेन निर्वृत्ता प्राद्वेषिकी, तथा पारियावणिया चेव त्ति परितापनं ताडनादिदु:खविशेषलक्षणं तेन निर्वृत्ता पारितापनिकीति।
अथवा पुन: क्रिया के दो हैं—प्रादोषिकी क्रिया और पारितापनिकी क्रिया। प्रादोषिकी का अर्थ है—प्रदोष अथवा मत्सर, उससे निर्वृत क्रिया प्रादोषिकीक्रिया है।
आद्या द्विधा—जीवपाउसिया चेव त्ति जीवे प्रद्वेषाज्जीवप्राद्वेषिकी, तथा अजीवपाउसिया चेव त्ति अजीवे पाषाणादौ स्खलितस्य प्रद्वेषादजीवप्राद्वेषिकीति।
पारितापनिकी क्रिया-दूसरों को परितापन, ताड्न आदि दु:ख विशेष से निर्वर्तित क्रिया पारितापनिकी क्रिया है। प्रथम के दो भेद हैं—जीव प्रादोषिकी और अजीव प्रादोषिकी। जीव के प्रति प्रद्वेष से होने वाली क्रिया जीव प्राद्षिकी क्रिया है। अजीव पाषाण आदि से ठोकर खाने पर प्रदोष से होने वाली क्रिया अजीवप्रादोषिकी क्रिया है।
द्वितीयाऽपि द्विधा—सहत्थपारियावणिया चेव त्ति स्वहस्तेन स्वदेहस्य परदेहस्य वा परितापनं कुर्वत: स्वहस्तपारितापनिकी, तथा परहत्थपारियावणिया चेव त्ति परहस्तेन तथैव तत् कारयत: परहस्तपारितापनिकीति।
द्वितीया पारितापनिकी क्रिया भी दो प्रकार की है—स्वहस्तपारितापनिकी और परहस्तपारितापनिकी। अपने हाथ से अपने या पराए शरीर को परिताप देना स्वहस्तपारितानिकी क्रिया है। दूसरों के हाथ से वही कार्य करवाना परहस्तापरितापनिकी क्रिया है।
अन्यथा द्वे—पाणाइवायकिरिया चेव ति प्रतीता, तथा अपच्चक्खाणकिरिया चेव त्ति अप्रत्याख्यानम् अविरति:, तन्निमित्त: कर्म्मबन्धोऽप्रत्याख्यानक्रिया, सा चाविरतानां भवतीति।
अन्यथा क्रिया दो प्रकार की है—प्राणातिपात क्रिया प्रतीत ही है। अप्रत्याख्यान क्रिया-अप्रत्याख्यान का अर्थ है अविरति, उसके निमित्त होने वाला कर्मबंध अप्रत्याख्यान क्रिया है। वह अव्रती के होती है।
आद्या द्वेधा-सहत्थपाणाइवायकिरिया चेव त्ति स्वहस्तेन स्वप्राणान् निर्वेदादिना परप्राणान् वा क्रोधादिना अतिपातयत: स्वहस्तप्राणातिपातक्रिया, तथा परहत्थपाणाइवायकिरिया चेव त्ति परहस्तेनापि तथैव परहस्तप्राणातिपातक्रियेति।
प्राणातिपात क्रिया के दो प्रकार हैं—स्वहस्त-प्राणातिपात क्रिया और परहस्तप्राणातिपात क्रिया। निर्वेद आदि से अपने प्राणों का अथवा क्रोध आदि से पर प्राणों का अपने हाथ से अतिपात करने से स्वहस्तप्राणातिपात क्रिया होती है। उसी प्रकार दूसरों के हाथ से अतिपात होना परहस्तप्राणातिपात क्रिया है।
द्वितीयापि द्विधा—जीवअपच्चक्खाणकिरिया चेव त्ति जीवविषये प्रत्याख्यानाभावेन यो बन्धादिव्यापार: सा जीवाप्रत्याख्यानक्रिया, तथा अजीवअपच्चक्खाणकिरिया चेव त्ति यदजीवेषु मद्यादिष्वप्रत्याख्यानात् कर्मबन्धनं सा अजीवाप्रत्याख्यानक्रियेति।
अप्रत्याख्यान क्रिया के दो प्रकार हैं—जीव विषय में प्रत्याख्यान के अभाव में जो (कर्म) बंध आदि व्यापार है, वह जीव अप्रत्याख्यान क्रिया है। अजीव अप्रत्याख्यान क्रिया-अजीव-मद्य आदि के अप्रत्याख्यान से जो कर्मबंध होता है, वह अजीव अप्रत्याख्यानक्रिया है।
पुनरन्यथा द्वे—आरंभिया चेव त्ति आरम्भणमारम्भ:, तत्र भवा आरम्भिकी, तथा पारिग्गहिया चेव त्ति परिग्रहे भवा पारिग्रहिकीति।
क्रिया के दो प्रकार हैं—आरंभिकी और पारिग्रहिकी आरंभण अर्थात् हिंसा। उससे होने वाली क्रिया आरंभिकी क्रिया है तथा परिग्रह से होने वाली क्रिया पारिग्रहिकी क्रिया है।
आद्या द्वेधा—जीवआरंभिया चेव त्ति यज्जीवाना-रभमाणस्य उपमृद्नत: कर्मबन्धनं सा जीवारम्भिकी, तथा अजीवारंभिया चेव त्ति यच्चाजीवान् जीवकडेवराणि पिष्टादिमयजीवाकृतींश्च वस्त्रादीन् वा आरभमाणस्य सा अजीवारम्भिकीति।
इनमें प्रथम आरंभिकी क्रिया के दो भेद हैं—जीव आरंभिकी और अजीव आरंभिकी। जीव के उपमर्दन से जो कर्मबंधन होता है, वह जीव आरंभिकी क्रिया है और जो अजीव अर्थात् जीव कलेवर तथा पिष्ट आदि से निर्मित वस्त्र आदि के आरंभ से होनेवाली क्रिया अजीव आरंभिकी क्रिया है।
एवं पारिग्गहिया चेव त्ति आरम्भिकीवद् द्विधेत्यर्थ:, जीवाजीवपरिग्रहप्रभवत्वात् तस्या इति भाव:।
इसी प्रकार पारिग्रहिकी क्रिया के आरंभिकी की भांति दो भेद हैं—वह जीव और अजीव के परिग्रह से होनेवाली क्रिया है।
पुनरन्यथा द्वे—मायावत्तिया चेव त्ति माया शाठ्यं प्रत्ययो निमित्तं यस्या: कर्मबन्धक्रियाया व्यापारस्य वा सा तथा, मिच्छादंसणवत्तिया चेव त्ति मिथ्यादर्शनं मिथ्यात्वं प्रत्ययो यस्या: सा तथेति।
क्रिया के दो भेद हैं—माया प्रत्यया और मिथ्यादर्शनप्रत्यया, माया अर्थात् शठता, उसके निमित्त से होनेवाली कर्मबंध की क्रिया अथवा व्यापार मायाप्रत्यया है। मिथ्यादर्शन (मिथ्यात्व) के निमित्त से होने वाली प्रवृत्ति मिथ्यादर्शनक्रिया है।
आद्या द्वेधा—आयभाववकणया चेव त्ति आत्मभावस्याप्रशस्तस्य वङ्कनता वक्रीकरणं प्रशस्तत्वोपदर्शनता आत्मभाववङ्कनता, वङ्कनानां च बहुत्वविवक्षायां भावप्रत्ययो न विरुद्ध:, सा च क्रिया व्यापारत्वात्, तथा परभाववंकणया चेव त्ति परभावस्य वङ्कनता वञ्चनता या कूटलेखकरणादिभि: सा परभाववङ्कनतेति, यतो वृद्धव्याख्येयम्—तं तं भावमायरइ जेण परो वंचिज्जइ कूडलेहकरणाईहिं ति (आव. हारि.)।
माया प्रत्यया के दो प्रकार हैं—आत्मभाववंचनता, परभाववंचनता। अप्रशस्त आत्मभाव को वंचना से प्रशस्त प्रदर्शित करने की वृत्ति आत्मभाववंचना है। बहुत्व की विवक्षा में भावप्रत्यय विरुद्ध नहीं है। वह प्रवृत्ति होने से क्रिया है। परभाववंचनता—कूटलेख आदि से जो परभाव की वंचनता—दूसरों को छलने की जो प्रवत्ति है, वह परभाववंचनता है। इसीलिए आचार्य हरिभद्र ने इस प्रकार कहा है—कूटलेख आदि करने से उस-उस भाव का आचरण करता है, उससे दूसरा ठगा जाता है।
द्वितीयाऽपि द्वेधा—ऊणाइरित्तमिच्छादंसणवत्तिया चेव त्ति ऊनं स्वप्रमाणाद्धीनमतिरिकतं ततोऽधिकमात्मादि वस्तु, तद्विषयं मिथ्यादर्शनमूनातिरिक्तमिथ्यादर्शनम्, तदेव प्रत्ययो यस्या: सा ऊनातिरिक्तमिथ्यादर्शन-प्रत्ययेति। तथाहि—कोऽपि मिथ्याहष्टिरात्मानं शरीर-व्यापकमपि अङ्गष्ठपर्वमात्रं यवमात्रं श्यामाकतन्दुलमात्रं वेति हीनतयाऽवैति, तथाऽन्य: पञ्चधनु:शतिकं सर्व-व्यापकं वेत्यधिकतयाऽभिमन्यते, तथा तव्वइरित्त-मिच्छादंसणवत्तिया चेव त्ति तस्माद् ऊनातिरिक्त-मिथ्यादर्शनाद् व्यतिरिक्तं मिथ्यादर्शनं नास्त्ये-वात्मेत्यादिमतरूपं प्रत्ययो यस्या: सा तथेति।
मिथ्यादर्शनप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है—ऊनातिरिकत मिथ्यादर्शन प्रत्यया और तद्व्यतिरिक्त मिथ्यादर्शन प्रत्यया। ऊनम् अर्थात् स्वप्रमाण से हीन और अतिरिक्त अर्थात् उससे अधिक आत्मादि वस्तु के संदर्भ में मिथ्यादर्शन ऊनातिरिक्तमिथ्यादर्शन है। जिसका हेतु वही है वह ऊनातिरिक्त मिथ्यादर्शन प्रत्यया है। जैसे कोई मिथ्यादृष्टि शरीरव्यापी आत्मा को भी अंगुष्ठ-पर्वमात्र, यवमात्र अथवा काले चावल जितना हीन रूप से मानता है तथा अन्य कोई पांच सौ धनुष वाले को सर्वव्यापक अथवा अधिक रूप में स्वीकार करता है। तद्व्यतिरिक्त मिथ्यादर्शन प्रत्यया—ऊनातिरिक्त मिथ्या-दर्शन से व्यतिरिक्त—'आत्मा है ही नहीं' इस प्रकार के अभिमतवाला जो प्रत्यय है, वह तद्व्यतिरिक्त मिथ्या-दर्शन प्रत्यय है। उससे होने वाली क्रिया तद्व्यतिरिक्त-मिथ्यादर्शनप्रत्यया है।
पुनरन्यथा द्वे—दिट्ठिया चेव त्ति दृष्टेर्जाता दृष्टिजा, अथवा दृष्टं दर्शनं वस्तु वा निमित्ततया यस्यामस्ति सा दृष्टिका, दर्शनार्थं या गतिक्रिया दर्शनाद् वा यत् कर्मोदेति सा दृष्टिजा दृष्टिका वा, तथा पुट्टिया चेव त्ति पृष्टि: पृच्छा, ततो जाता पृष्टिजा, प्रश्नजनितो व्यापार:, अथवा पृष्टं प्रश्न: वस्तु वा तदस्ति कारणत्वेन यस्यां सा पृष्टिकेति, अथवा स्पृष्टि: स्पर्शनं ततो जाता स्पृष्टिजा, तथैव स्पृष्टिकाऽपीति।
क्रिया के दो भेद हैं—दृष्टिजा और स्पृष्टिजा। दृष्टि से होनेवाली दृष्टिजा क्रिया है अथवा देखने—वस्तु के दर्शन के निमित्त जो क्रिया होती है, वह दृष्टिजा क्रिया है। देखने के लिए जो गतिक्रिया अथवा देखने से जो कर्म आदि क्रिया है, वह दृष्टिजा अथवा दृष्टिका क्रिया है। पृष्टिजा अर्थात् प्रश्न अथवा पृच्छा से होनेवाली क्रिया पृष्टिजा—प्रश्न जनित व्यापार/प्रवृत्ति है। अथवा प्रश्न पूछना तथा वह वस्तु जिसके विषय में पूछा जाता है वह पृष्टिका है। स्पृष्टि-स्पर्शन है। स्पर्शन के लिए होनेवाली क्रिया स्पृष्टिजा क्रिया है, उसी प्रकार स्पृष्टिका क्रिया है।
आद्या द्वेधा—जीवदिट्ठिया चेव त्ति या अश्वादिदर्शनार्थं गच्छत:, तथा अजीवदिट्ठिया चेव त्ति अजीवानां चित्रकर्मादीनां दर्शनार्थं गच्छतो या सा अजीवदृष्टिकेति।
दृष्टिजा क्रिया दो प्रकार की है—जीव दृष्टिजा और अजीव दृष्टिजा। अश्व आदि जीवों को देखने के लिए जाते हुए होने वाली क्रिया जीव दृष्टिजा है। चित्र आदि को देखने के लिए जाते हुए होनेवाली क्रिया अजीव दृष्टिजा है।
एवं पुट्टिया वि त्ति एवमिति जीवाजीवभेदेन द्विधैव, तथाहि—जीवमजीवं वा राग-द्वेषाभ्यां पृच्छत: स्पृशतो वा या सा जीवपृष्टिका जीवस्पृष्टिका वा अजीवपृष्टिका अजीवस्पृष्टिका वेति।
इसी प्रकार स्पृष्टिजा क्रिया भी जीव, अजीव के भेद से दो प्रकार की है। जीव और अजीव के संबंध में राग-द्वेष से पूछते हुए अथवा स्पर्श करते हुए जो क्रिया होती है, वह जीव-पृष्टिजा/जीव स्पृष्टिका अथवा अजीव पृष्टिका/अजीव स्पृष्टिका क्रिया है।
पुनरन्यथा द्वे—पाइुच्चिया चेव त्ति बाह्यं वस्तु प्रतीत्य आश्रित्य भवा प्रातीत्यिकी, तथा सामन्तोवणिवाइया चेव त्ति समन्तात् सर्वत उपनिपातो जनमीलकस्तस्मिन् भवा सामान्तोपनिपातिकीति।
क्रिया के दो प्रकार हैं—प्रातीत्यिकी और सामंतोपनिपातिकी। बाह्य वस्तु के निमित्त से होने वाली क्रिया प्रातीत्यिकी क्रिया है और अपनी पार्श्ववर्ती वस्तुओं के संबंध में जनसमुदाय की (प्रतिक्रिया सुनने से) होने वाली क्रिया सामंतोपनिपातिकी है।
आद्या द्वेधा—जीवपाडुच्चिया चेव त्ति जीवं प्रतीत्य य: कर्मबन्ध: सा तथा, तथा अजीवपाडुच्चिया चेव त्ति अजीवं प्रतीत्य यो राग-द्वेषोद्भवस्तज्जो वा बन्ध: सा अजीवप्रातीत्यिकीति।
प्रातीत्यिकी क्रिया के दो प्रकार हैं—जीव प्रातीत्यिकी और अजीव प्रातीत्यिकी। जीव के निमित्त होने वाला कर्मबंध जीव प्रातित्यिकी क्रिया है और अजीव के निमित्त जो राग-द्वेष का उद्भव होता है, उससे होने वाली क्रिया अजीव प्रातीत्यिकी क्रिया है।
द्वितीयापि द्विविधेत्यतिदिशन्नाह—एवं सामन्तोवणि-वाइया वि त्ति, तथाहि—कस्यापि षण्डो रूपवानस्ति, तं च जनो यथा यथा प्रलोकयति प्रशंसयति च तथा तथा तत्स्वामी हृष्यतीति जीवसामन्तोपनिपातिकी, तथा रथादौ तथैव हृष्यतोऽजीवसामन्तोपनिपातिकीति।
सामंतोपनिपातिकी क्रिया के भी दो प्रकार हैं—उसका निरूपण करते हुए कहते हैं—जैसे किसी का बैल सुंदर है, उसे मनुष्य जैसे-जैसे देखते हैं, उसकी प्रशंसा करते हैं, वैसे-वैसे उसका स्वामी प्रसन्न होता है, यह जीव सामंतोपनिपातिकी क्रिया है। तथा रथ आदि अजीव के संबंध में उसी प्रकार जो प्रसन्न होता है, वह अजीव सामंतोपनिपातिकी क्रिया है।
अन्यथा वा द्वे—साहत्थिया चेव त्ति स्वहस्तेन निर्वृत्ता स्वाहस्तिकी, तथा नेसत्थिया चेव त्ति, निसर्जनं निसृष्टम्, क्षेपणमित्यर्थ, तत्र भवा तदेव वा नैसृष्टिकी, निसृजतो य: कर्म्मबन्ध इत्यर्थ:, निसर्ग्ग एव वेति।
क्रिया के दो प्रकार हैं—स्वाहस्तिकी और नैसृष्टिकी। अपने हाथ से होने वाली क्रिया स्वाहस्तिकी है। किसी वस्तु को फैंकने से होने वाली क्रिया नैसृष्टिकी है। इसका तात्पर्य है कि फैंकने की क्रिया से होनेवाला कर्मबंध। अथवा निसर्ग से होने वाली क्रिया नैसर्गिकी क्रिया है।
तत्र आद्या द्वेधा—जीवसाहत्थिया चेव त्ति यत् स्वहस्तगृहीतेन जीवेन जीवं मारयति सा जीवस्वाहस्तिकी, तथा अजीवसाहत्थिया चेव त्ति यच्च स्वहस्तगृहीतेनैवाजीवेन खड्गादिना जीवं मारयति सा अजीवस्वाहस्तिकीति। अथवा स्वहस्तेन जीवं ताडयत एका, अजीवं ताडयतोऽन्येति।
इसमें स्वाहस्तिकी के दो प्रकार हैं—अपने हाथ में गृहीत जीव के द्वारा किसी दूसरे जीव को मारने की क्रिया स्वाहस्तिकी क्रिया है। तथा अपने हाथ में गृहीत अजीव-खड्ग आदि से जो जीव को मारता है, वह अजीव स्वाहस्तिकी क्रिया है। अथवा अपने हाथ से जीव को ताड़ना देते हुए जीव स्वाहस्तिकी क्रिया और अजीव को ताड़ना देते हुए अजीव स्वाहस्तिकी क्रिया होती है।
द्वितीयाऽपि जीवा-ऽजीवभेदैवेत्यतिदिशन्नाह—एवं नेसत्थिया चेव त्ति, तथाहि—राजादिसमादेशाद्यदुदकस्य यन्त्रादिभिर्निसर्जनं सा जीवनैसृष्टिकीति, यत्तु काण्डादीनां धनुरादिभि: सा अजीवनैसृष्टिकीति। अथवा गुर्व्वादौ जीवं शिष्यं पुत्रं वा निसृजतो ददत एका, अजीवं पुनरेषणीयभक्तपानादिकं निसृजतो त्यजतोऽन्येति।
नैसृष्टिकी क्रिया भी जीव और अजीव के भेद से दो प्रकार की है। उसे प्रतिपादित करते हुए कहते हैं—राजा के आदेश से यंत्र आदि से जो पानी फेंका जाता है, वह जीव नैसृष्टिकी क्रिया है। धनुष आदि से जो बाण आदि फैंका जाता है वह अजीव नेसृष्टिकी क्रिया है। अथवा गुरु आदि को जीव-शिष्य अथवा पुत्र आदि देते हैं, वह जीव नैसृष्टिकी क्रिया है। अजीव—एषणीय भक्तपान आदि जो देते हैं, बह अजीव नैसृष्टिकी क्रिया है।
पुनरन्यथा द्वे—आणवणिया चेव त्ति आज्ञापनस्य आदेशनस्येमाज्ञापनमेव वेत्याज्ञापनी, सैवाऽऽज्ञापनिका, तज्ज: कर्मबन्ध: आदेशनमेव वेति, आनायनं वा आनायनी। तथा वेयारणिया चेव त्ति विदारणं विचारणं वितारणं वा स्वार्थिकप्रत्ययोपादानाद् वैदारणीत्यादि वाच्यमिति।
क्रिया के दो प्रकार हैं—आज्ञापनी और वैदारिणी। आज्ञा देने से, आदेश से अथवा आज्ञा देना ही आज्ञापनी है, उससे होने वाला कर्मबंध आज्ञापनी क्रिया है। आज्ञा देना अथवा मंगवाना आनायनी क्रिया है। 'वेयारणिया' का अर्थ है—विदारण, विचारण अथवा वितारण। उपादान से स्वार्थ में इकण् प्रत्यय होने पर 'वैदारिणी' आदि वाच्य हैं।
एते च द्वे अपि द्वेधा जीवाजीवभेदादिति, तथाहि—जीवमाज्ञापयत आनाययतो वा परेण जीवाज्ञापनी जीवानायनी वा, एवमेवाजीवविषया अजीवाज्ञापनी अजीवानायानी वेति।
इन दोनों के जीव और अजीव के भेद से दो-दो भेद होते हैं, यथा—जीव के विषय में आज्ञा देने अथवा आनयन से होने वाली क्रिया जीव आज्ञापनी अथवा जीवानयनी है। इसी प्रकार अजीव के विषय में आज्ञा देने और आनायन से होने वाली क्रिया अजीव आज्ञापनी अथवा अजीव आनायनी है।
तथा जीवमजीवं वा विदारयति स्फोटयतीति, अथवा जीवमजीवं वाऽसमानभाषेषु विक्रीणति सति द्वैभाषिको विचारयति परियच्छावेइ त्ति भणितं होति, अथवा जीवं पुरुषं वितारयति प्रतारयति वञ्चयतीत्यर्थ:, असदगुणै—रेतादृश: तादृशस्त्वमिति, पुरुषादिविप्रतारणबुद्ध्यैव वाऽजीवं भणत्येताहशमेतदिति यत् सा जीव-वेयारणियाऽजीववेयारणिया व त्ति। एतत् सर्वमतिदेशेनाह—जहेव नेसत्थिय त्ति।
जीव और अजीव का जो विदारण—स्फोटन करता है वह विदारण है। अथवा जीव और अजीव के संबंध में कहे हुए से अन्यथा खरीदते समय द्वैभाषिक दूसरों को ठगता है। अथवा जीव पुरुष को ठगना यह तात्पर्यार्थ है। जो जैसा नहीं है, उसे असदगुणों से वैसा कहना अर्थात् पुरुष आदि को ठगने की बुद्धि से अताहश को ताहश कहना जीव वैदारिणिकी क्रिया है। अजीव अताहश को ताहश कहना अजीव वैदारिणिकी क्रिया है। यह सारा अतिदेश से कहा है—जैसे नैसृष्टिकी आदि।
अन्यथा वा द्वे—अणाशोगवत्तिया चेव त्ति अनाभोग: आज्ञानं प्रत्ययो निमित्तं यस्या: सा, तथा अणवकंखवत्तिया चेव त्ति अनवकाज्ला स्वशरीराद्यनपेक्षत्वम्, सैव प्रत्ययो यस्या: साऽनवकाङ्काप्रत्ययेति।
क्रिया के दो प्रकार हैं—अनाभोग प्रत्यया और अनवकांक्षा प्रत्यया। अनाभोग का अर्थ है—आज्ञान। आज्ञान के निमित्त से होने वाली क्रिया अनाभोग प्रत्यया है। अनवकांक्षा—अपने शरीर आदि की अनपेक्षा से की जाने वाली क्रिया अनवकांक्षा प्रत्यया है।
आद्या द्विधा—अणाउत्तआइयणया चेव त्ति अनायुक्त : अनाभोगवान् अनुपयुक्त इत्यर्थ:, तस्याऽऽदानता वस्त्रादिविषये ग्रहणता अनायुक्तादानता, तथा अणाउत्तपमज्जणया चेव त्ति अनायुक्तस्यैव पात्रादिविषया प्रमार्जनता अनायुक्तप्रमार्जनता, इह च 'ता'प्रत्यय: स्वार्थिक: प्राकृतत्वेन आदानादीनां भावविवक्षया वेति।
अनाभोग प्रत्यया के दो भेद हैं—अनायुक्त आदानता और अनायुक्त प्रमार्जनता। अनायुक्त—अनुपयुक्त। असावधानीपूर्वक वस्त्र आदि ग्रहण करना अनायुक्त आदानता है। असावधानी से पात्र आदि का प्रमार्जन करना अनायुक्त प्रमार्जनता है। यहां 'ता' प्रत्यय स्वार्थ में हुआ है। अथवा प्राकृत के कारण आदान आदि भावों की विवक्षा से हुआ है।
द्वितीयाऽपि द्विविधा—आयसरीरेत्यादि, तत्रात्म-शरीरानवकाङ्काप्रत्यया स्वशरीरक्षतिकारिकर्माणि कुर्वत:, तथा परशरीरक्षतिकराणि तु कुर्वतो द्वितीयेति।
अनवकांक्षा प्रत्यया क्रिया के भी दो भेद हैं—आत्म-शरीर इत्यादि। अपने शरीर से निरपेक्ष हो क्षतिकारी कर्म करते हुए जो क्रिया होती है, वह आत्मशरीर अनवकांक्षा प्रत्यया क्रिया है। दूसरी परशरीर क्षतिकारी कर्म करते हुए होती है।
दो किरियेत्यादि त्रीणि सूत्राणि कण्ठ्यानि, नवरं प्रेम रागो माया-लोभलक्षण:, द्वेष: क्रोध-मानलक्षण इति। यदत्र न व्याख्यातं तत् सुगमत्वादिति।
क्रिया दो प्रकार की है—प्रेय प्रत्यया और द्वेष प्रत्यया। ये तीनों सूत्र स्पष्ट हैं। तथापि—प्रेम अर्थात् राग। यह माया और लोभ लक्षण है और द्वेष क्रोध और मान लक्षण वाला है। यहां जिसकी व्याख्या नहीं की गई है, वह सुगम है।
सू. ३८. दुविहा गरिहा....गरहति।
(टी.) एताश्च क्रिया: प्रायो गर्हणीया इति गर्हामाह—दुविहा गरहेत्यादि, विधानं विधा, द्वे विधे भेदौ यस्या: सा द्विविधा, गर्हणं गर्हा दुश्चरितं प्रति कुत्सा, सा च स्व-परविषयत्वेन द्विविधा, साऽपि मिथ्यादृष्टेरनुपयुक्तसम्यग्दृष्टेश्च द्रव्यगर्हा, अप्रधान-गर्हेत्यर्थ:, द्रव्यशन्दस्याप्रधानार्थत्वाद्, उक्तं च—
ये क्रियाएं प्राय: गर्हणीय होती हैं। अत: गर्हा का स्वरूप कहते हैं—'दुविहा गरहा' इत्यादि। विधान विधि है। जिसके दो भेद हैं, वह द्विविध है—गर्हा का अर्थ गर्हण—दुश्चरित्र के प्रति कुत्सा। वह स्व और पर के भेद से दो प्रकार की है। मिथ्यादृष्टि एवं अनुपयुक्त सम्यक्दृष्टि की गर्हा द्रव्यगर्हा-अप्रधान गर्हा है। क्योंकि द्रव्य का तात्पर्यं अप्रधान है। कहा भी है—
अप्पाहन्ने वि इहं कत्थइ दिट्ठो हु दव्वसहो त्ति।
अंगारमहओ जह दव्वायारिओ सयाऽभव्वो।।
(पञ्चा. ६।१३)
द्रव्य अप्रधान के अर्थ में प्रयुक्त है। कहीं द्रव्य शब्द का प्रयोग अप्रधान अर्थ में होता है। जैसे अंगारमर्दक द्रव्य आचार्य सदा अभव्य थे।
सम्यग्दष्टेस्तूपयुक्तस्य भावगरर्हेति चतुर्द्धा गर्हणीयभेदाद् बहुप्रकार वा, सा चेह करणापेक्षया द्विविधोक्ता, तथा चाह—'मणसा वेगे गरहइ' ति मनसा चेतसा वाशब्दो विकल्पार्थो अवधारणार्थो वा, ततो मनसैव न वाचेत्यर्थ:।
उपयुक्त सम्यक्दृष्टि के भावगर्हा होती है। गर्हणीय के भेद से भावगर्हा चार प्रकार की अथवा बहु प्रकार की होती है। यहां करण की अपेक्षा वह दो प्रकार की कही गई है। कहा भी है—'कुछ लोग मन से गर्हा करते हैं।' मन से अर्थात् चित्त से, वा शब्द विकल्प अथवा निश्चय के अर्थ में है। इसीलिए मन से ही, वाणी से नहीं है।
कायोत्सर्गस्थो दुर्मुखसुमुखाभि-धानपुरुषद्वय -निन्दिताऽभिष्टुतस्तद्वचनोपलब्धसामन्तपरिभूत-स्वतनय-राजवार्त्तो मनसा समार ब्धपुत्रपरिभवकारिसामन्त-सङ्ग्रामो वैकल्पिकप्रहरणक्षये स्वशीर्षकग्रहणार्थ-व्यापारितहस्त-संस्पुष्टलुञ्चितमस्तकस्तत: समुपजात-पश्चात्तापानल-ज्वालाकलापदन्दह्यममानसकलकर्म्मेन्धनो राजर्षिप्रसन्नचन्द्र इव एक: कोऽपि साध्वादिगर्हते जुगुप्सते, गर्ह्यमिति गम्यते, तथा वचसा वा वाचा वा, अथवा वचसैव न मनसा भावतो दुश्चरिताविरकत-त्वाज्जन-रञ्जनार्थंगर्हाप्रवृत्ताङ्गारमर्दकादिप्रायसाधुवत् एकोऽन्यो गर्हत इति। अथवा मणसा वेगे त्ति इह अपि:, स च सम्भावने, तेन सम्भाव्यते अयमर्थ:—अपि मनसैको गर्हते अन्यो वचसेति। अथवा मनसाऽपि, न केवलं वचसा एको गर्हते। तथा वचसाऽपि, न केवलं मनसा, एक इति स एवं गर्हते, उभयथाप्येक एव गर्हत इति भाव:।
दुर्मुख और सुमुख नामक पुरुषद्वय से क्रमश: निंदित और प्रशंसित, उनके वचनों से स्वपुत्र राजा की सामंत से पराभव की वार्ता सुनकर पुत्र पराभवकारी सामंत से मनसा—मन से ही संग्राम प्रारंभ करने वाले, वैकल्पिक शस्त्र का क्षय होने पर अपने शिरस्त्राण को ग्रहण करने के लिए प्रवृत्त हाथ का लुंचित मस्तक से स्पर्श होने पर समुत्पन्न पश्चाताप की अग्नि-ज्वालाओं के समूह से सकल कर्म ईंधन को जलाने वाले, कायोत्सर्ग स्थित राजर्षि प्रसन्नचंद्र की भांति कोई साधु गर्हा करता है, जुगुप्सा करता है, वह गर्हा है। तथा वचसा-वाणी से गर्हा करता है। अथवा दुष्चरित्र से विरक्त हुए बिना मन और भाव से रहित जनरंजन के लिए गर्हा में प्रवृत्त अंगारमर्दक आदि प्राय: साधु की तरह केवल वाणी से गर्हा करता है। अथवा 'मणसा एगे' यहां 'अपि' संभावना के रूप में है। उससे यह अर्थ संभावित होता है—एक मन से गर्हा करता है। दूसरा वचन से गर्हा करता है। एक मन से भी गर्हा करता है, न केवल वाणी से गर्हा करता है। एक वाणी से भी गर्हा करता है न केवल मन से गर्हा करता है। एक अर्थात् वही, गर्हा करता है। दोनों प्रकार से एक ही गर्हा करता है—यह तात्पर्यार्थ है।
अन्यथा गहाद्वैविध्यमाह—अहवेत्यादि। अथवेति पूर्वाक्तद्वैविध्यप्रकारापेक्ष:, द्विविधा गर्हा प्रज्ञप्तेति प्रागिव, अपि: सम्भावने, तेन अपि दीर्घां बृहतीम् अद्धां कालं यावदेक: कोऽपि गर्हते गर्हणीयमाजन्मापीत्यर्थ:, अन्यथा वा दीर्घत्वं विवक्षया भावनीयम्, आपेक्षिकत्वात् दीर्घहस्वयोरिति। एवमपि हृस्वाम् अल्पां यावदेकोऽन्य इति। अथवा दीर्घमेव यावत् हृस्वामेव यावदिति व्याख्येयमपेरवधारणार्थत्वादिति। एक एव वा द्विधा कालभेदेन गर्हते भावभेदादिति। अथवा दीर्घं हृस्वं वा कालमेव गर्हत इति।
अथवा गर्हा के दो भेद हैं। पूर्वोक्त दोनों प्रकार की अपेक्षा गर्हा के दो प्रकार पूर्ववत् प्रज्ञप्त है। 'अपि' संभावना के अर्थ में है। दीर्घ का अर्थ है बृहत्। अद्धा का अर्थ है समय। कोई एक गर्हणीय की आजन्म भी गर्हा करता है। अन्यथा दीर्घत्व विवक्षा से भावनीय है क्योंकि दीर्घ और हस्व आपेक्षिक है। इसी प्रकार हस्व का अर्थ है अल्प। दूसरा अल्पकाल के लिए गर्हा करता है। अथवा दीर्घकाल तक तथा हस्वकाल तक, इस प्रकार व्याख्या करनी चाहिए। क्योंकि अपि निश्चय के अर्थ में है। अथवा भावभेद् से एक ही व्यक्ति कालभेद से दो प्रकार से गर्हा करता है। अथवा दीर्घकाल या हृस्वकाल ही गर्हा करता है।
सू. ३९. दुविहे पच्चक्खाणे... .पच्चक्खाति।
(टी.) अतीते गर्ह्ये कर्मणि गर्हा भवति, भविष्यति तु प्रत्याख्यानम्, उक्तं च—अइयं निंदामि पडुप्पन्नं संवरेमि अणागयं पच्चक्खामी (पाक्षिकसू.) ति। प्रत्याख्यान-माह—दुविहे पच्चक्खाणे इत्यादि, प्रमादप्रातिकूल्येन मर्यादया ख्यानं कथनं प्रत्याख्यानम्, विधि-निषेधविषया प्रतिज्ञेत्यर्थ:, तच्च द्रव्यतो मिथ्यादृष्टे: सम्यग्-दृष्टेर्वाऽनुपयुक्तस्य कृतचतुर्मासमांसप्रत्याख्यानाया: पारणकदिनमांसदानप्रवृत्ताया राजदुहितुरिवेति, भाव-प्रत्याख्यानमुपयुक्तसम्यग्दृष्टेरिति, तच्च देश-सर्वमूल-गुणोत्तरगुणभेदादनेकविधमपि करणभेदाद्, आह च—मनसा वैक: प्रत्याख्याति वधादिकं निवृत्तिविषयीकरोति, शेषं प्रागिवेति। प्रकारान्तरेणापि तदाह—अहवेत्यादि सुगमम्।
अतीत के गर्ह्य कर्म में गर्हा होती है। प्रत्याख्यान भविष्य का होता है। कहा भी है—अतीत की निंदा—प्रतिक्रमण करता हूं। वर्तमान का संवर करता हूं। अनागत का प्रत्याख्यान करता हू। अत: प्रत्याख्यान को कहते हैं—प्रत्याख्यान के दो प्रकार हैं। प्रमाद से प्रतिकूल, मर्यादा से कथन प्रत्याख्यान है। यह विधि-निषेध विषयक प्रतिज्ञा है। मिथ्याहष्टि अथवा अनुपयुक्त सम्यक्दृष्टि का प्रत्याख्यान जैसे—जिसने चातुर्मास में मांस का प्रत्याख्यान किया और पारणे में मांसदान में प्रवृत्त उस राजकन्या के प्रत्याख्यान की भांति द्रव्य प्रत्याख्यान है। उपयुक्त सम्यक्दृष्टि का प्रत्याख्यान भावप्रत्याख्यान है। वह देशव्रत और सर्वव्रत, मूलगुण तथा उत्तरगुण के भेद से अनेक प्रकार का होते हुए भी करण भेद से दो प्रकार का है। कहा है—कुछ लोग मन से प्रत्याख्यान करते हैं। वध आदि से निवृत्त होते हैं। शेष पूर्ववत् ही है। प्रकारान्तर से भी वह कहा गया है। अहवा इत्यादि सूत्र सुगम है।
सू. ४०. दोहिं ठाणेहिं....चरणेण चेव।
(टी.) ज्ञानपूर्वकं प्रत्याख्यानादि मोक्षफलमत आह—दोहिं ठाणेहीत्यादि, द्वाभ्यां स्थानाभ्यां गुणाभ्यां सम्पन्नो युक्तो नास्यागारं गेहमस्तीत्यनगार: साधु:, नास्त्यादिरस्येत्यनादिकं तत्, अवदय्रं पर्यन्त:, तन्नास्ति यस्य सामान्यजीवापेक्षया तदनवदग्रं तत्, दीर्घा अद्धा कालो यस्य तद् दीर्घाद्धं तत्, मकार आगमिक:, दीर्घो वाऽध्वा मार्गो यस्मिंस्तद्दीर्घाध्वं तच्ततुरन्तं चतुर्विभागं नरकादिगतिविभागेन, दीर्घत्वं प्रकटादित्वादिति, संसारकान्तारं भवारण्यं व्यतिव्रजेद् अतिक्रामेत्, तद्यथा—विद्यया चैव ज्ञानेन चैव चरणेन चेव चारित्रेण चैवेति, इह च संसारकान्तारव्यतिव्रजनं प्रति विद्या-चरणयोर्यौगपद्येनेव कारणत्वमवगन्तव्यम्, एकैकशो विद्याक्रिययोरैहिकार्थेष्वप्यकारणत्वात्।
ज्ञानपूर्वक प्रत्याख्यान आदि का फल मोक्ष है। अत: कहा है—दोहिं ठाणेहिं.....आदि। दो गुणों-विद्या और चारित्र से युक्त, अनगार—जिसके घर नहीं है, वह साधु। जिसकी आदि नहीं है, सामान्य जीवों की अपेक्षा जिनका अंत नहीं है, ऐसे दीर्घा्-प्रलंब मार्गवाले, नरक आदि गति विभाग से चार विभाग वाले संसार कान्तार-भवारण्य को पार कर जाता है। 'चाउरंतं' में दीर्घत्व 'अत:समृध्यादौ' सूत्र से हुआ है। यहां संसार कांतार को पार करने के लिए विद्या और आचार की कारणता युगपत् जाननी चाहिए। क्योंकि विद्या अथवा क्रिया अकेले ऐहिक अर्थों में भी हेतुभूत नहीं हो सकते।
नन्वनयो: कारणतया अविशेषाभिधानेऽपि प्रधानं ज्ञानमेव न चरणम्, अथवा ज्ञानमेवैकं कारणं न तु क्रिया, यतो ज्ञानफलमेवासौ। किञ्च, यथा क्रिया ज्ञानस्य फलं तथा शेषमपि यत् क्रियानन्तरमवाप्यते, बोधकालेऽपि यज्ज्ञेयपरिच्छेदात्मकं यच्च रागादिविनिग्रहमयमेषाम-विशेषेण ज्ञानं कारणम्, यथा मृत्तिका घटस्य कारणं भवन्ती तदन्तरालवर्त्तिनां पिण्ड-शिवक-स्थास-कोश-कुशूलादीनामपि कारणतामापद्यते तथेह ज्ञानमपि भवाभावस्य तदन्तरालवर्त्तिनां च तत्त्वपरिच्छेद-समाधानादीनां कारणमिति, यच्चानुस्मरणमात्रमन्त्र-पूतविषभक्षण-नभोगमनादिकमनेकविधं फलमुपलभ्यते साक्षात्तदपि क्रियाशून्यस्य ज्ञानस्य, यथा चैतद् दृष्टफलं तथा अदृष्टमप्यनुमीयत इति, आह च—
प्रश्न—विद्या और आचार में कारण रूप में सामान्य कथन होने पर भी ज्ञान ही प्रधान है, आचार नहीं है। अथवा क्रिया ज्ञान का ही फल है, अत: ज्ञान ही एकमात्र कारण है न कि क्रिया। और भी-जैसे क्रिया ज्ञान का फल है तथा क्रिया के अनंतर शेष—मोक्ष आदि भी प्राप्त होता है। क्रिया के पूर्व बोधकाल में जो ज्ञेय का परिच्छेदात्मक ज्ञान है, जो रागादि का निग्रह है, उनका सामान्य कारण ज्ञान ही है जैसे-घड़े का मिट्टी। घट बनने की प्रक्रिया में उसकी मध्यवर्ती अवस्थाओं—पिंडक, शिवक, स्थास, कोश, कुशूल आदि का कारण भी मिट्टी ही होती है। उसी प्रकार ज्ञान भी संसार के अभाव-मोक्ष और उसके अंतरालवर्ती तत्त्व परिच्छेद तथा समाधान का कारण होता है। जो अनुस्मरणमात्र, मंत्रवासित, विषभक्षण, नभोगमन आदि अनेक प्रकार के फल साक्षात् प्राप्त होते हैं। वे भी क्रियाशून्य ज्ञान के फल हैं। जैसे ये दृष्ट फल हैं, अदृष्ट फल भी वैसे ही अनुमेय है। कहा भी है—
आह पधाणं णाणं न चरित्तं णाणमेव वा सुद्धं।
कारणमिह ण तु किरिया सा वि हु णाणप्फलं जम्हा।।
ज्ञानवादी कहता है—ज्ञान ही प्रधान है, चारित्र नहीं। अथवा मोक्ष का विशुद्ध कारण ज्ञान ही है, क्रिया नहीं क्योंकि वह (क्रिया) भी ज्ञान का फल (कार्य) है।
जध सा णाणस्स फलं तध सेसं पि तध बोधकाले वि।
णेयपरिच्छेदमयं रागातिविणिग्गहो जो य।।
जैसे क्रिया ज्ञान का फल है, वैसे ही क्रिया के अनंतर होने वाला मोक्ष आदि भी ज्ञान का ही फल है। क्रिया से पूर्व बोधकाल में होने वाला ज्ञेय का परिज्ञान और राग आदि का निग्रह ज्ञान का ही फल (कार्य) है।
जं च मणोचिंतितमंतपूतविसभक्खणादि बहुभेतं।
फलमिह तं पच्चक्खं किरियारहितस्स नाणस्स।।
(विभा. ११३०-११३२)
ज्ञानवादी कहता है—क्रिया रहित ज्ञान का भी प्रत्यक्ष फल देखा जाता है, जैसे—मन के द्वारा चिंतित कार्य का सफल होना, मंत्र से पूत या वासित वचन का कार्य-साधक होना, विषभक्षण से आकस्मिक अपहार हो जाना आदि अनेक कार्य हैं जो क्रिया की अपेक्षा नहीं रखते।
अत्रोच्यते, यत्तावदुक्तम्— ज्ञानमेव प्रधानम्, ज्ञानमेव चैकं कारणम्, न क्रिया, यतो ज्ञानफलमेवासौ' इति, तदयुक्तम्, यतो यत एव ज्ञानात् क्रिया ततश्चेष्टफलप्राप्तिरत एवोभयमपि कारणमिष्यते, अन्यथा हि ज्ञानफलं क्रियेति क्रियापरिकल्पनमनर्थकम्, ज्ञानमेव हि क्रियाविकलमपि प्रसाधयेत्, न च साधयति, क्रियाऽभ्युपगमात्, ज्ञानक्रियाप्रतिपत्तौ च ज्ञानं परम्परयोपकुरुते अनन्तरं च क्रिया यतस्तस्मात् क्रियेव प्रधानतरं युक्तं कारणम्, नाप्रधानमकारणं चेति, अथ युगपदुपकुरुतस्तत उभयमपि युक्तम्, न युक्तमप्राधान्यं क्रियाया अकारणत्वं चेति। य: पुनरकारणत्वमेव क्रियाया: प्रतिपद्यते तं प्रतीदं विशेषेणोच्यते—
समाधान—जो यह कहा गया है कि ज्ञान ही प्रधान है, ज्ञान ही एक कारण है, क्रिया नहीं—क्योंकि वह ज्ञान का फल है, यह अयुक्त है। जिस-जिस ज्ञान से क्रिया होती है उससे इष्ट फल प्राप्ति होती है। अत: दोनों ही कारण अभीष्ट हैं। अन्यथा क्रियाविकल ज्ञान ही सिद्धिदायक होगा, पर ऐसा नहीं होता है।
यदि क्रिया को स्वीकार किया जाए तो ज्ञान, क्रिया दोनों को स्वीकार करने पर ज्ञान परंपर उपकार करता है और क्रिया अनंतर। अत: क्रिया को ही प्रधानतर कारण मानना युक्त है। वह अप्रधान कारण नहीं है अथवा दोनों युगपत् उपकारी हैं। अत: दोनों को ही प्रधान मानना युक्त है। किंतु क्रिया की अप्रधानता और अकारणता मानना युक्त नहीं है। जो क्रिया की अकारणता स्वीकार करते हैं, उनके लिए यह विशेष रूप से कहते हैं—
क्रिया हि साक्षात्कारित्वात्, कारणमन्त्यम्, ज्ञानं तु परम्परोपकारित्वादनन्त्यम्, अत: को हेतुर्यदन्त्यं विहायानन्त्यं कारणमिष्यते?, अथ सहचारिताऽङ्गीक्रियते अनयो:, अतोऽपि हि ज्ञानमेव कारणं न क्रियेत्यत्र न हेतुरस्तीति। यच्चोक्तम्—'बोधकालेऽपी' त्यादि, तत्र ज्ञेयपरिच्छेदो ज्ञानमेवेति रागादिशमश्च संयमक्रियेव ज्ञानकारणा भवेदिति प्रतिपद्यामहे, किन्तु तत्फले भववियोगाख्येऽयं विचारो यदुत किं तत् ज्ञानस्य क्रियायास्तुभयस्य वा फलमिति?, तत्र न ज्ञानस्यैव, क्रियाफलत्वात् तस्य, नापि केवलक्रियाया:, क्रियामात्र-त्वात्, उन्मत्तकक्रियावत्, तत: पारिशेष्याज्ज्ञानसहित-क्रियाया: इति।
'क्रिया ही साक्षात्कारित्व के कारण अंतिम कारण है। ज्ञान परंपर उपकारी होने से अनन्त्य-परंपर कारण है। अत: अनंतर कारण रूप क्रिया को छोड़कर परंपर कारण रूप ज्ञान को कारण मानना कैसे युक्त होगा? यदि दोनों की सहचारिता मान्य करते हैं तो ज्ञान ही कारण है, क्रिया नहीं है। इसका हेतु क्या है? जैसा कहा है—'बोध काल में भी इत्यादि।' यहां ज्ञेय का परिच्छेद—ज्ञान ही है। राग आदि का निग्रह संयमपूर्वक क्रिया है। वह ज्ञानहेतुक होती है। यह हम स्वीकार करते हैं, किंतु भववियोग नामक मोक्ष ज्ञान का ही फल है अथवा क्रिया का फल है या उभय का फल है? वह ज्ञान का ही फल नहीं है क्योंकि वह क्रिया का फल है। और केवल क्रिया का फल भी नहीं है क्योंकि उन्मत्त की क्रिया की तरह वह क्रियामात्र ही रहती है। अत: ज्ञान सहित क्रिया ही मोक्ष का हेतु है।
यच्चोक्तम् 'अनुस्मृतिज्ञानमात्रान्मन्त्रादीनां फलमुप-लभ्यते', तत्र ब्रूम:—मन्तद्वेष्वपि परिजपनादि-क्रियाया: साधनभावो न मन्त्रज्ञानस्य। प्रत्यक्षविरुद्धमिदमिति चेद् यतो दृष्टं हि क्वचित् मन्त्रानुस्मृतिमात्र-ज्ञानादिष्ट-फलमिति,
प्रश्न—यह जो कहा गया—अनुस्मरण ज्ञान मात्र से मंत्र आदि का फल प्राप्त होता है, उसका समाधान इस प्रकार है—मंत्रों में भी परिजपन आदि क्रिया से ही फल की प्राप्ति होती है न कि केवल मंत्र के ज्ञान से। यह प्रत्यक्ष विरुद्ध है। ऐसा यदि कहते हैं तो कहीं यह देखा गया है कि मंत्र की अनुस्मृति मात्र ज्ञान से इष्ट फल प्राप्त होता है।
अत्रोच्यते, न मन्त्रज्ञानमात्रनिर्वर्त्त्यं तत्फलम्, तज्ज्ञानस्याक्रियत्वात्, इह यदक्रियं न तत् कार्यस्य निर्वत्तंकं दृष्टं यथाऽऽकाशकुसुमम्, यच्च निर्वर्तकं तदक्रियं न भवति, यथा कुलाल:, न चेदं प्रत्यक्षविरुद्धम्, न हि ज्ञानं साक्षात् फलमुपहरदुपलक्ष्यत इति। अथ यदि न मन्त्रज्ञानकृतं तत् फलं तत: कुत: पुनस्तदिति? तत्समयनिबद्धदेवताविशेषेभ्य इति ब्रूम:, तेषां हि सक्रियत्वेन क्रियानिर्वत्त्यमेतत्, न मन्त्रज्ञानसाध्यमिति। आह च—
समाधान—केवल मंत्र के ज्ञान से उसका फल प्राप्त नहीं होता, क्योंकि उसका ज्ञान क्रिया रहित होता है। यहां जो अक्रिय होता है, वह आकाशकुसुम की तरह कार्य का निर्वर्तक नहीं देखा जा सकता। और जो निर्वर्तक होता है वह अक्रिय नहीं होता है, जैसे कुम्भकार। यह प्रत्यक्ष विरुद्ध भी नहीं है। ज्ञान साक्षात् फल को देता हुआ नहीं देखा जाता है। यदि वह मंत्र ज्ञान का फल नहीं है तो किसका फल है? वह समय निबद्ध देवता विशेष के द्वारा किया जाता है, ऐसा कहते हैं। उनकी सक्रियता से ही वह कार्य निर्वर्तित होता है। केवल मंत्र ज्ञान ही साध्य नहीं है। कहा भी है—
तो तं कत्तो भण्णति, तं समयनिबद्धदेवतोवहितं।
किरियाफलं चिय जतो ण मंतणाणोवयोगस्स।।
(विभा. ११३८)
प्रश्न—यदि नभोगमन आदि कार्य मंत्र के ज्ञान से नहीं तो किससे होते हैं?
आचार्य—जो-जो मंत्र जिस-जिस देवता के उपनिबद्ध 'रचित' है, उस-उस का प्रयोग करने से वह-वह देवता फल प्रदान करता है। अत: जप-पूजन आदि के लिए देवता का आह्वान ही क्रियारूप फल का जनक है। मंत्र ज्ञान के उपयोग का फल क्रिया नहीं है।
ननु सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्राणि मोक्षमार्ग: (तत्त्वार्थ. १।१) इति श्रूयते, इह तु ज्ञानक्रिया-भ्यामसावुक्त इति कथं न विरोध:?, अथ द्विस्थानकानुरोधादेवं नि्देशेऽपि न विरोध:, नैवम्, अवधारणगर्भत्वात् निर्देशस्येति,
प्रश्न—सम्यक् ज्ञान, सम्यक् दर्शन, सम्यक् चारित्र—यह मोक्षमार्ग है, ऐसा सुना जाता है। यहां जो ज्ञान और क्रिया का कथन किया गया है, क्या उससे 'इसका विरोध नहीं है?' यह कथन द्विस्थानक के अनुरोध (अनुक्रम) से किया गया है। अत: ऐसे निर्देश में कोई विरोध नहीं है। ऐसा नहीं है, क्योंकि निर्देश अवधारण के अंतर्गत होता है।
अत्रोच्यते, विद्याग्रहणेन दर्शनमप्यविरुद्धं द्रष्टव्यम्, ज्ञानभेदत्वात् सम्यग्दर्शनस्य, यथा हि अवबोधात्मकत्वे सति मतेरनाकारत्वादवग्रहेहे दर्शनं साकारत्वाच्याऽवाय-धारणे ज्ञानमुक्तमेवं व्यवसायात्मकत्वे सत्यवायस्य रुचिरूपोंऽश: सम्यग्दर्शनम्, अवगमरूपोंऽशोऽवाय एवेति न विरोध:, अवधारणं तु ज्ञानादिव्यतिरेकेण नान्य उपायो भवव्यच्छेदस्येति दर्शनार्थमिति।
समाधान—विद्या ग्रहण से दर्शन भी अविरुद्ध द्रष्टव्य है। क्योंकि सम्यक्दर्शन ज्ञान का भेद है। जेसे अवबोधात्मक होने पर मति के अनाकार होने से अवग्रह और ईहा दर्शन है और साकार होने से अवाय और धारणा को ज्ञान कहा गया है। निश्चयात्मक होने से अवाय का रुचि (श्रद्धा) रूप अंश सम्यक्दर्शन है। अवगम रूप अंश अवाय ही है, इसमें कोई विरोध नहीं है। अवधारण का प्रयोग यह दिखाने के लिए किया गया है कि भवव्यवच्छेद—मोक्ष का ज्ञान आदि से अतिरिक्त कोई उपाय नहीं है।
सू. ४१-५१. दो ठाणाइं....परिग्गहे चेव।
(टी.) विद्या-चरणे च कथमात्मा न लभत इत्याह—दो ठाणाइमित्यादि-सूत्राण्येकादश, द्वे स्थाने द्वे वस्तुनी अपरियाणित्त ति अपरिज्ञाय ज्ञपरिज्ञया यथैतावारम्भ-परिग्रहावनर्थाय तथा अलं ममाभ्यामिति परिहाराभिमुख्यद्वारेण प्रत्याख्यानपरिज्ञया अप्रत्याख्याय च ब्रह्मदत्तवत्तयोरनिर्व्विण्ण इत्यर्थ:, अपरियाइत्त त्ति क्वचित् पाठ:।
विद्या और चारित्र के होने पर आत्मा कैसे प्राप्त नहीं होती, इसे 'दो स्थानों से' आदि ग्यारह सूत्रों से बताते हैं द्वे स्थाने अर्थात् दो वस्तु, अपरियाणित्ता—बिना जाने, ज्ञ परिज्ञा से यह आरंभ और परिग्रह अनर्थ के लिए है, अत: मुझे इनसे उपरत होना चाहिए, इस प्रकार परिहार के अभिमुख होकर प्रत्याख्यान परिज्ञा से प्रत्याख्यान न करके ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती की तरह अनिर्विण्ण-अनुरक्त रहता है। कहीं 'अपरियाइत्त' पाठ भी उपलब्ध होता है।
तत्र स्वरूपतस्तावपर्यादायाऽगृहीत्वेत्यर्थ:, आत्मा नो नेव केवलिप्रज्ञप्तं जिनोक्तं धम्मं श्रुतधर्म लभेत श्रवणतया श्रवणभावेन, श्रोतुमित्यर्थ:, तद्यथा—आरम्भा: कृष्यादि-द्वारेण पृथिव्याद्युपमर्हास्तान्, परिग्रहा धर्म्मसाधनव्यतिरेकेण धन-धान्यादयस्तान्, इह चेकवचनतप्रक्रमेऽपि व्यक्त्यपेक्षं बहुवचनम्, अवधारण-समुच्चयो स्वबुद्ध्या नेयाविति। केवलां शुद्धां बोधिं दर्शनं सम्यक्त्वमित्यर्थो बुध्येत अनुभवेत्, अथवा केवलया बोध्येति विभक्तिपरिणामात् बोध्यं जीवादीति गम्यते बुध्येत श्रद्दधीतेति। मुण्डो द्रव्यत: शिरोलोचेन भावत: कषायाद्यपनयनेन भूत्वा संपद्य अगाराद् गेहान्निष्क्रम्येति गम्यते, केवलामित्यस्येह सम्बन्धात् केवलां परिपूर्णा विशुद्धां वाऽनगारितां प्रवज्यां प्रव्रजेत् यायादिति। एवमिति यथा प्राक् तथोत्तरवाक्येष्वपि दो ठाणा इत्यादि वाक्यं पठनीयमित्यर्थ:।
यहां स्वरूपत: उन्हें (आरंभ और परिग्रह) अपरियादाय ग्रहण करके आत्मा जिनोक्त श्रुतधर्म को नहीं सुन पाता है। आरंभ-कृषि आदि से पृथ्वी आदि के उपमर्दन और परिग्रह-धर्म साधन से व्यतिरिक्त धन, धान्य आदि के कारण। यहां एक वचन का क्रम होने पर भी व्यक्ति की अपेक्षा बहुवचन है। अवधारण और समुच्चय अपनी बुद्धि से ज्ञेय है। केवल शुद्ध बोधि— दर्शन-सम्यक्त्व अनुभव करना चाहिए। अथवा केवल जानकर-विभक्ति परिणाम से जीवादि तत्त्वों को जानकर श्रद्धा करनी चाहिए। मुंड होकर द्रव्यत: शिरोलुंचन और भावत: कषाय आदि के अपनयन से मुंड होकर अगारात्-घर से निष्क्रमण कर इस प्रकार जानना चाहिए। केवला अर्थात् इसके संबंध से, केवला-परिपूर्ण अथवा विशुद्ध अनगारिता-प्रव्रज्या को प्रवजित होना चाहिए। एवं अर्थात् जैसा पूर्ववाक्य में है।उसी प्रकार उत्तर वाक्य में भी दो स्थान आदि वाक्य पठनीय है।
ब्रह्मचर्येण अब्रह्मविरमणेन वासो रात्रौ स्वाप: तत्रैव वा वासो निवासो ब्रह्मचर्यवासस्तमावसेत् कुर्यादिति, संयमेन पृथिव्यादिरक्षणलक्षणेन संयमेयदात्मानमिति, संवरेण आश्रवनिरोधलक्षणेन संवृणुयादाश्रवद्वाराणीति गम्यते, केवलं परिपूर्ण सर्वस्वविषयग्राहकम् आभिणिबोहियनाणं ति अर्थाभिमुखोऽविपर्ययरूपत्वान्नि-यतोऽसंशयस्वभावत्वाद् बोधो वेदनमभिनिबोध:, स एवाभिनिबोधिकम्, तच्च तज्ज्ञानं चेत्याभिनिबोधिकज्ञानम् इन्द्रियानिन्द्रियनिमित्तमोघत: सर्वद्रव्यासर्वपर्याय-विषयम् उप्पाडेज्ज त्ति उत्पादयेदिति।
ब्रह्मचर्यं से—अब्रह्मविरमण से, वास-रात्रिनिवास अथवा वहीं (ब्रह्म में) निवास ब्रह्मचर्यवास करना चाहिए। संयमेन-पृथ्वी आदि जीवों की रक्षा लक्षण से आत्मा को संयमित करे। संवरेण—आश्रव निरोध से आश्रव द्वारों को संवृत्त करे। केवल-परिपूर्ण, सर्वस्वविषय ग्राहक, आभिनिबोधिक ज्ञान-अविपर्यय रूप होने से अर्थाभिमुख, असंशय स्वभाव होने से नियत, बोध-संवेदना अभिनिबोध है, वही आभिनिबोधिक है। वह-वह ज्ञान आभिनिबोधिकज्ञान है। ओघत: यह इंद्रिय और अनीन्द्रिय-मन के निमित्त से होता है। यह सर्वद्रव्यों की असर्व पर्यायो को विषय करता है अर्थात् समस्त पर्यायों को नहीं जानता है।
तथा एवमित्यनेनोत्तरपदेषु नो केवलं उप्पाडेज्ज त्ति द्रष्टव्यम्, सुयनाणं ति श्रूयते तदिति श्रुतं शब्द एव, स च भावश्रुतकारणत्वात् ज्ञानं श्रुतज्ञानं श्रुतग्रन्थानुसारि ओघत: सर्वद्रव्यासर्वपर्यायविषयमक्षर-श्रुतादिभेदमिति।
एवं अर्थात् इसके उत्तर पद में 'नो केवल' प्राप्त करता है, यह द्रष्टव्य है। 'सुयनाणं' का अर्थ है जो सुना जाता है वह श्रुत-शब्द ही है। क्योंकि वह भावश्रुत का कारण है। ज्ञान—श्रुतज्ञान है। जो श्रुत और ग्रंथानुसारी है। ओघत: सर्वद्रव्यों की असर्व (सीमित) पर्यायो को जानता है। अक्षर श्रुत आदि उसके भेद हैं।
तथा ओहिनाणं ति अवधीयते-ऽनेनास्मादस्मिन् वेत्यवधि:, अवधीयते इत्यधोऽधो विस्तृतं परिच्छिद्यते मर्यादया वेत्यवधि: अवधि-ज्ञानावरणक्षयोपशम एव, तदुपयोग-हेतुत्वादिति, अवधानं वाऽवधिर्विषय-परिच्छेदनमिति, अवधिश्चासौ ज्ञानं चेत्यवधिज्ञानम् इन्द्रियमनोनिरपेक्ष-मात्मनो रूपिद्रव्य-साक्षात्करणमिति। मर्यादया वेत्यवधि: अवधि-ज्ञानावरणक्षयोपशम एव, तदुपयोग-हेतुत्वादिति, अवधानं वाऽवधिर्विषय-परिच्छेदनमिति, अवधिश्चासौ ज्ञानं चेत्यवधिज्ञानम् इन्द्रियमनोनिरपेक्ष-मात्मनो रूपिद्रव्य-साक्षात्करणमिति।
अवधिज्ञान—जिसके द्वारा मर्यादापूर्वक ज्ञान किया जाता है, जिस ज्ञान से जीव द्रव्य को जानता है, जिसके होने पर मर्यादित ज्ञान हो, वह अवधिज्ञान है। अथवा 'अवधीयते' अर्थात् अधो-अधो विस्तृत जाना जाता है, वह अवधि है। यह अवधि ज्ञानावरण कर्म का क्षयोपशम ही है, क्योंकि वह उसके उपयोग का हेतु है। अवधान अवधि है। इसके द्वारा विषय का ज्ञान होता है। जो ज्ञान अवधिपूर्वक है, वह अवधि ज्ञान है। इंद्रिय और मन से निरपेक्ष रूपी द्रव्यों का साक्षात्कार करनेवाला ज्ञान अवधिज्ञान है।
तथा मणपज्जवनाणं ति मनसि मनसो वा पर्यव: परिच्छेद: स एव ज्ञानम्, अथवा मनस: पर्यवा: पर्यया: पर्याया वा विशेषा: अवस्था मन:पर्यवादयस्तेषां तेषु वा ज्ञानं मन:पर्यवज्ञानम्, एवमितरत्रापि, समयक्षेत्र-गतसंज्ञिमन्यमानमनोद्रव्यसाक्षात्कारीति।
मनपर्यवज्ञान—मन में होने वाले अथवा मन के पर्यवों का परिच्छेद मन:पर्यवज्ञान है। अथवा मन के पर्यव, पर्यय अथवा पर्याय-अवस्था विशेष मन:पर्यव आदि हैं, उनका अथवा उन पर्यवों में ज्ञान मन:पर्यवज्ञान है। 'एवं' इस प्रकार यह उससे भिन्न है। अर्थात् अवधिज्ञान से भिन्न है। समय क्षेत्रगत संज्ञी जीवों के मन्यमान मनोद्र्व्यों का साक्षात्कार करनेवाला है।
केवलनाणं ति केवलम् असहायं मत्यादिनिरपेक्ष-त्वादकलङ्कं वा आवरण-मलाभावात् सकलं वा तत्प्रथमतयैवाशेषतदावरणाभावत: सम्पूर्णोत्पत्तेरसाधारणं वा अनन्यसदृशत्वादनन्तं वा ज्ञेयानन्तत्वात् तच्च तज्ज्ञानं न केवलज्ञानमिति।
'केवलज्ञान'—केवल अर्थात् असहाय-मति आदि ज्ञान से जो निरपेक्ष है, आवरण रूपी मल के अभाव से जो अकलंक है, सकल-संपूर्ण-प्रथम क्षण में ही अशेष आवरणों का अभाव होने से उसकी संपूर्ण उत्पत्ति होती है। अनन्य—जिसके सदृश कोई दूसरा ज्ञान नहीं है। वह अनंत है क्योंकि ज्ञेय अनंत हैं।
सू. ५२-७३. दो ठाणाइं....अभिसमेच्चेव।
(टी.) कथं पुनद्धर्मादीनि विद्या-चरणस्वरूपाणि प्राप्नोतीत्याह—दो ठाणाइमित्याद्येकादशसूत्री सुगमा। धर्म्मादिलाभ एव पुन: कारणान्तरद्वयमाह-दोहीत्यादि सुगमम्, केवलं श्रवणतया श्रवणभावेन, सोच्च च्चेव त्ति ह्रस्वस्त्वादि प्राकृतत्वादेव, श्रुत्वा आकर्ण्य, तस्यैवोपादेयतामिति गम्यते, अभिसमेत्य समधिगम्य, तामेवावबुध्येत्यर्थ:, उक्तं च—
जीव विद्या और चारित्र स्वरूप धर्म आदि को केसे प्राप्त करता है, इसे बताते हैं—'दो ठाणाइ' आदि एकादश सूत्र सुगम हैं। धर्म आदि के लाभ को पुन: दो कारणों से बताया है—'दोहीत्यादि'। यह सुगम है। केवलं-केवल, श्रवणतया-श्रवणभाव से, सुनकर। यहां सोच्च' में हस्वत्व प्राकृत के कारण है। श्रुत्वा-सुनकर उसकी ही उपादेयता ऐसा जानते हैं। अभिसमेत्य-जानकर। इसका तात्पर्यं है उसको ही जानकर। कहा भी है—
सद्धर्मश्रवबणादेव नरो विगतकिल्बिष:।
ज्ञाततत्त्वो महासत्त्व: परं संवेगमागत:।।
महासत्त्वशाली पुरुष सद्धर्म के श्रवण से ही तत्त्व को जानकर, परमसंवेग को प्राप्तकर निष्पाप बनता है।
धर्म्मोपादेयतां ज्ञात्वा सञ्जातेच्छोऽत्र भावत:।
दृढं स्वशक्तिमालोच्य ग्रहणे संप्रवर्त्तते।।
(धर्म. ३।१-२)
भावत: धर्म की उपादेयता को जानकर, अपनी दृढ़ शक्ति को देखकर, संजातेच्छ-जिसके भीतर इच्छा पैदा हुई है वह, ग्रहण करने के लिए संप्रवर्तित होता है।
एवं बोहिं बुज्झेज्जेत्यादि यावत् केवलनाणं उप्पाडेज्ज त्ति।
इसी प्रकार बोधि को अनुभव से लेकर केवलज्ञान प्राप्त करता है तक के सूत्र संपन्न होते हैं।
सू. ७४. दो समाओ....समा चेव।
(टी.) केवलज्ञानं च कालविशेषे भवतीति तमाह-दो समाओ इत्यादि। समा कालविशेष:, शेषं सुगमम्।
केवलज्ञान कालविशेष में होता है। अत: उसे कहते हैं—'दो समाओ आदि'। समा-कालविशेष है। शेष सुगम है।
सू. ७५. दुविहे उम्माए....चेव।
(टी.) केवलज्ञानं मोहनीयोन्मादक्षय एव भवत्यत: सामान्येनोन्मादंनिरूपयन्नाह—दुविहे उम्माए इत्यादि, उन्मादो ग्रहो बुद्धिविप्लव इत्यर्थ:, यक्षावेश: देवाधिष्ठितत्वम्, ततो य: स यक्षावेश एवेत्येक:, मोहनीयस्य दर्शनमोहनीयादे: कर्मण उदयेन य: सोऽन्य इति, तत्रेति तयोर्मध्ये योऽसौ यक्षावेशेन भवति स सुखवेद्यतरक एव मोहजनितग्रहापेक्षयाऽकृच्छानुभवनीयतर एव, अनेकान्तिकानात्यन्तिकभ्रमरूपत्वादस्येति, अतिशयेन सुखं विमोच्यते त्याज्यते य: स सुखविमोच्यतरकश्चेव, मन्त्रमूलादिमात्रसाध्यत्वादस्येति, अथवा अत्यन्तं सुखापेय: सुखापनेय: सुखापेयतर:, तथा अत्यन्तं सुखेनेव विमुञ्चति यो देहिनं स सुखविमोचतरक इति। मोहजस्तु तद्विपरीत:, ऐकान्तिकात्यन्तिकभ्रम-स्वभावतया-ऽत्यन्तानुचितप्रवृत्तिहेतुत्वेनाऽनन्तभवकारणत्वात् तथाऽऽन्तरकारणजनितत्वेन मन्त्राद्यसाध्यत्वात् कर्म-क्षयोपशमादिनैव साध्यत्वादिति, अत एवोक्तम् दुहवेयतराए चेव दुहविमोयतराए चेव त्ति, अतिशयेन दु:खवेद्य एव दु:खविमोच्य एव चासाविति।
केवलज्ञान मोहनीयकर्म के उन्माद के क्षय से होता है। अत: सामान्य रूप से उन्माद का निरूपण करते हुए कहते हैं—'दुविहे उम्माए' आदि। उन्माद-ग्रह अर्थात् बुद्धि विप्लव। यक्षावेश देवाधिष्ठित है, अत: जो यक्षावेशजन्य उन्माद है, वह यक्षावेश ही है। जो दर्शन मोहनीय आदि कर्मों के उदय से है, वह दूसरा भेद है। इन दोनों में जो यक्षावेशजनित उन्माद है, वह सुखवेद्यतरक ही है। मोहजनित ग्रह की अपेक्षा अकष्टानुभवनीयतर ही है क्योंकि यह अनेकांतिक, अनात्यंतिक भ्रम रूप होता है। अत्यंत सुखपूर्वक जिसका विमोचन हो, वह सुखविमोच्यतरक है, क्योंकि यह मंत्र, मूल आदि मात्र से साध्य है अथवा अत्यंत सुखापेय है। सुखपूर्वक अपनेय है। सुखापेयतर है। तथा प्राणियों के जो अत्यंत सुख से ही छूट जाता है, वह सुखविमोचतर है। मोहज उन्माद उससे विपरीत है। क्योंकि वह ऐकांतिक, आत्यंतिक भ्रम स्वभाववाला, अनुचित प्रवृत्ति का हेतु होने से अनंत भव (परंपरा) का कारण है। आभ्यंतर कारण जनित होने से तथा मंत्र आदि से असाध्य होने से, यह कर्मों के क्षयोपशम आदि से ही साध्य है। अत: एव कहा है—यह अतिशय दु:खवेद्य और दु:ख विमोच्य है। अर्थात् दु:ख से भोगा जाने वाला और दु:ख से छूट सकने वाला है।
सू. ७६-७८. दो दंडा....जाव वेमाणियाणं।
(टी.) उन्मादात् प्राणी प्राणातिपातादिरूपे दण्डे प्रवर्त्तते दण्डभाजनं वा भवतीति दण्डं निरूपयन्नाह—दो दंडेत्यादि, दण्ड: प्राणातिपातादि:, स चाऽर्थाय इन्द्रियादिप्रयोजनाय य: सोऽर्थदण्ड:, निष्प्रयोजन-स्त्वनर्थदण्ड इति। उक्तरूपमेव दण्डं सर्वजीवेषु चतुर्विंशतिदण्डकेन निरूपयन्नाह-णेरइयाणमित्यादि। एवमिति नारकवदर्थदण्डानर्थदण्डाभिलापेन चतुर्विंशति-दण्डको नेय:, नवरं नारकस्य स्वशरीररक्षार्थं परस्योपहननमर्थदण्ड:, प्रद्वेषमात्रादनर्थदण्ड:, पृथिव्या-दीनामनाभोगेनाप्याहारग्रहणे जीववधभावादर्थदण्डोऽन्यथा त्वनर्थदण्ड:, अथवोभयमपि भवान्तरार्थदण्डादि-परिणतेरिति।
उन्माद से प्राणी प्राणातिपात आदि रूप दंड में प्रवर्तित होता है अथवा दंड भाजन होता है। अत: दंड का निरूपण करते हुए कहते हैं—'दो दंडे' आदि। दंड दो प्रकार का है। प्राणातिपात आदि दंड है। जो इंद्रिय आदि प्रयोजन से होने वाला दंड है, वह अर्थदंड है। निष्प्रयोजन दंड अनर्थदंड है। इस प्रकार के दंड का सर्व जीवों में चौबीस दंडकों से निरूपण करते हुए कहते हैं—'णेरइयाणं' आदि। इस प्रकार नारकी की तरह अर्थदंड, अनर्थदंड के कथन से चौबीस दंडक ज्ञेय है। तथापि नारक का अपने शरीर की रक्षा के लिए दूसरों का उपहनन करना अर्थदंड है। प्रद्वेष मात्र से मारना अनर्थदंड है। पृथ्वी आदि के अनाभोग से भी आहार ग्रहण में जीववध होने से अर्थदंड है अन्यथा अनर्थदंड है। अथवा दोनों में भी भवान्तर की अर्थदंडादि परिणति है।
सू. ७९-८५. दुविहे दंसणे....चेव।
(टी.) सम्यग्दर्शनादित्रयवतामेव च दण्डो नास्तीति त्रितयनिरूपणेच्छुईर्शनं सामान्येन तावन्निरूपयति, तत्र दुविहे दंसणे इत्यादिसूत्राणि सप्त सुगमान्येव, नवरं दृष्टिदर्शनं तत्त्वेषु रुचि:, तच्च सम्यग् अविपरीतं जिनोक्तानुसारि, तथा मिथ्या विपरीतमिति। सम्महंसणे इत्यादि, निसर्ग: स्वभावोऽनुपदेश इत्यनर्थान्तरम्, अभिगमोऽधिगमो गुरुपदेशादिरिति, ताभ्यां यत्तत् तथा, क्रमेण मरुदेवी-भरतवदिति।
सम्यक् दर्शन आदि तीनों में ही दंड नहीं है। उन तीनों के निरूपण की अभीप्सा होने पर भी पहले दर्शन सामान्य का निरूपण करते है। 'दुविहे दंसणे' आदि सात सूत्र सुगम हैं। दर्शन का अर्थ है दृष्टि-तत्त्व में अभिरुचि। सम्यक्-अविपरीत जिनेश्वर भगवान् के कथनानुसारी और मिथ्या का अर्थ है विपरीत। सम्यक् दर्शन दो प्रकार का है। स्वभाव, अनुपदेश ये निसर्ग के पर्याय हैं। अभिगम-गुरु के उपदेश से होने वाला अभिगम है। निसर्ग और अभिगम से होने वाला क्रमश: निसर्ग सम्यक्दर्शन मरुदेवी माता की तरह और अभिगम सम्यक्दर्शन भरत की तरह है।
निसग्गेत्यादि, प्रतिपतनशीलं प्रतिपाति सम्यग्दर्शन-मौपशमिकं क्षायोपशमिकं च, अप्रतिपाति क्षायिकम्, तत्रैषां क्रमेण लक्षणम्—इहौपशमिकीं श्रेणिमनुप्रविष्ट-स्यानन्तानुबन्धिनां दर्शन-मोहनीयत्रयस्य चोपशमा-दौपशमिकं भवति, यो वाऽनादि-मिथ्यादृष्टिर-कृतसम्यक्त्वमिथ्यात्व-मिश्राभिधान-शुद्धा-ऽशुद्धो भय-रूपमिथ्यात्वपुद्गलत्रिपुञ्जीक एव अक्षीण-मिथ्या-दर्शनोऽक्षपक इत्यर्थ:, सम्यक्त्वं प्रतिपद्यते तस्यौपशमिकं भवतीति, कथम्? इह यदस्य मिथ्यादर्शनमोहनीयमुदीर्णं तदनुभवेनैवोपक्षीणमन्यच्च मन्द-परिणामतया नोदित-मतस्तदन्तर्मुहर्तमात्रमुपशान्तमास्ते, विष्कम्भितोदय-मित्यर्थ:, तावन्तं कालमस्योपशमिक-सम्यक्त्वलाभ इति, आह च—
निसर्ग आदि-प्रतिपतनशील प्रतिपाती है। औपशमिक और क्षायोपशमिक सम्यकूदर्शन प्रतिपाती है। क्षायिक सम्यक् दर्शन अप्रतिपाती है। इन तीनों का लक्षण क्रमश: इस प्रकार है—औपशमिक श्रेणी में अनुप्रविष्ट के अनंतानुबंधी चतुष्क एवं दर्शन मोहनीय त्रिकू का उपशम होने से औपशमिक सम्यक्त्व होता है। अथवा अनादि मिथ्यादृष्टि जिसने सम्यक्त्व, मिथ्यात्व और मिश्र नामक शुद्ध, अशुद्ध और शुद्धाशुद्ध रूप मिथ्यात्व के तीन पुंज नहीं किए है, उसका मिथ्यादर्शन क्षीण नहीं होता, वह अक्षपक है। उसे जो सम्यक्त्व प्राप्त होता है, वह औपशमिक सम्यक्त्व है। यह कैसे? यहां जो उदीर्ण दर्शनमोहनीय है वह अनुभव से ही क्षीण हो जाता है और जो अन्य है, वे मंद परिणाम के कारण उदय में नहीं है, अत: वह अंत्मुहूर्त के लिए उपशांत हो जाता है। उसका उदय विष्कम्भित होता है, रुक जाता है। उतने समय तक औपशमिक सम्यक्त्व लाभ होता है। कहा है—
उवसामयसेढिगतस्स होति उवसामिअं तु सम्मत्तं।
जो वा अकततिपुञ्जो अखवितमिच्छो लभति सम्मं।।
खीणम्मि उदिण्णम्मि अणुदिज्जंते य सेसमिच्छत्ते।
अंतोमुहुत्तमेत्तं उवसमसम्मं लभइ जीवो।।
(विभा. ५२६,५२७)
उपशमश्रेणी को प्राप्त जीव के औपशमिक सम्यक्त्व होता है। अथवा जो तीन पुंज (अशुद्ध, मिश्र और शुद्ध) नहीं करता तथा जिसका मिथ्यात्व क्षीण नहीं होता उसके भी औपशमिक सम्यक्त्व होता है।
उदय प्राप्त मिथ्यात्व के क्षीण होने पर तथा अनुदीर्ण अवशेष मिथ्या मोहनीय कर्म के उपशमन (उदय निरोध) से जीव को अंतर्मुहुर्त मात्र अवधिवाला औपशमिक सम्यक्त्व प्राप्त होता है।
अन्तर्मुहर्तमात्रकालत्वादेवास्य प्रतिपातित्वम्। यच्चानन्तानुबन्ध्युदये औपशमिकसम्यकत्वात् प्रतिपतत: सास्वादनमुच्यते तदौपशमिकमेव, तदपि च प्रतिपात्येव, जघन्यत: समयमात्रत्वादुत्कृष्टतस्तु षडावलिकामान-त्वादस्येति, तथा इह यदस्य मिथ्यादर्शनदलिकमुदीर्णं तदुपक्षीणं यच्चानुदीर्णं तदुपशान्तम्, उपशान्तं नाम विष्कम्भितोदयमपनीतमिथ्यास्वभावं च, तदिह क्षयोपशमस्वभावमनुभूयमानं क्षायोपशमिकमित्युच्यते।
इसका कालमान अंतर्मुहुर्त मात्र होने से यह प्रतिपाती है। जो अनंतानुबंधी का उदय होने पर औपशमिक से गिरते हुए को सास्वादन कहते हैं, वह औपशमिक ही है। वह भी प्रतिपाती ही है क्योंकि वह जघन्य एक समय का होता है। उसका उत्कृष्ट मान छह आवलिका का होता है। यहां जो मिथ्यादर्शन के उदीर्ण दलिक हैं, उन्हें उपक्षीण-विपाकोदय में वेदन कर क्षय किया जाता है तथा अनुदित मिथ्यात्व को उपशांत किया जाता है। यहां उपशांत का अर्थ है विष्कम्भित उदय। जिसका मिथ्यात्व स्वभाव अपनीत हो गया है—चला गया है, तब यह क्षयोपशम स्वभाव का अनुभव करते हुए क्षायोपशमिक कहा जाता है।
नन्वौपशमिकेऽपि क्षयश्चोपशमश्च तथेहापीति कोऽनयोर्विशेष:?,
प्रश्न—औपशमिक में भी क्षय और उपशम है और क्षयोपशम में भी वही है, तब इन दोनों में क्या भेद हैं?
उच्यते, अयमेव हि विशेष: यदिह वेद्यते दलिकं न तत्र, इह हि क्षायोपशमिके पूर्वशमितमनुसमयमुदेति वेद्यते क्षीयते च, औपशमिके तूदयविष्कम्भणमात्रमेव, आह च—
समाधान—क्षयोपशम में दलिक का जो वेदन है वह उपशम में नहीं है। यही विशेषता है। क्षायोपशमिक में पूर्व शमित का प्रति समय उदय होता है, वेदन किया जाता है तथा क्षीण होता है। औपशमिक में उदय का विष्कम्भ मात्र होता है। कहा भी है—
मिच्छत्तं जमुदिण्णं तं खीणं अणुदियं च उवसंतं।
मीसीभावपरिणतं वेतिज्जंतं खयोवसमं।।
(विभा. ५२९)
उदय प्राप्त मिथ्यात्व के क्षय और अनुदित मिथ्यात्व के उपशमन से मिश्रीभाव परिणत पुद्गलों (शुद्ध पुंजगत पुद्गलों) का वेदन करना क्षायोपशमिक सम्यक्त्व है।
एतदपि जघन्यतोठ्तर्मुहु्तस्थितिकत्वादुत्कर्षत: षट्षष्टिसागरोपमस्थितिकत्वाच्च प्रतिपातीति। यदपि च क्षपकस्य सम्यग्दर्शनदलिकचरमपुद्गलानुभवनरूपं वेदक-मित्युच्यते तदपि क्षायोपशमिकभेदत्वात् प्रतिपात्येवेति। तथा मिथ्यात्व-सम्यम्मिथ्यात्वसम्यक्त्वमोहनीयक्षयात् क्षायिकमिति, आह च—
क्षयोपशम सम्यक्त्व भी जघन्यत: अंतर्मुहर्त्त स्थितिक और उत्कृष्ट छासठ सागरोपम की स्थिति वाला होने से प्रतिपाती है। यद्यपि सम्यक्दर्शन के दलिक के चरम पुद्गलों के अनुभव रूप को वेदक सम्यक्त्व कहा जाता है। वह भी क्षायोपशमिक का भेद होने से प्रतिपाती ही है। मिथ्यात्व, सम्यक् मिथ्या एवं सम्यक्त्व मोहनीय के क्षय से क्षायक सम्यक्त्व होता है, कहा भी है—
खीणे दंसणमोहे तिविहम्मि वि भवनियाणभूयम्मि।
निप्पच्चवायमउलं सम्मत्त खाइयं होइ।।
( )
भव निदानभूत त्रिविध दर्शनमोह के क्षीण होने पर अविघ्न अतुल क्षायक सम्यक्त्व प्राप्त होता है।
इदं तु क्षायिकत्वादेवाप्रतिपाति, अत एव सिद्धेत्वेऽप्यनुवर्त्तत इति।
यह क्षायिक होने से अप्रतिपाती है। अतएव सिद्धि प्राप्ति के बाद भी यह अनुवर्ती रहता है।
मिच्छादंसणे इत्यादि, अभिग्रह: कुमतपरिग्रह: स यत्रास्ति तदभिग्रहिकम्, तद्विपरीतम् अनभिग्रहिकमिति। अभिग्गहिएत्यादि, अभिग्रहिकमिथ्यादर्शनं सपर्यवसितं सपर्यवसानं सम्यक्त्वप्राप्तौ, अपर्यवसितमभव्यस्य सम्यक्त्वाप्राप्ते:, तच्च मिथ्यात्वमात्रमप्यतीतकाल-नयानुवृत्त्याऽभिग्रहिकमिति व्यपदिश्यते, अनभिमग्रहिकं भव्यस्य सपर्यवसितमितरस्यापर्यवसितमिति, अत एवाह—एवं अणभीत्यादि।
मिथ्यादर्शन आदि अभिग्रह—कुमत का परिग्रह जहां होता है, वह अभिग्रहिक मिथ्यादर्शन है। उससे विपरीत अनभिग्रहिक मिथ्यादर्शन है। आभिग्रहिक आदि-अभिग्रहिक मिथ्यादर्शन सपर्यवसित है। सम्यक्त्व की प्राप्ति होने पर उसका पर्यवसान होता है। अभव्य के सम्यक्त्व की प्राप्ति न होने से वह अपर्यवसित होता है। वह मिथ्यात्व मात्र अतीत काल के नय की अनुवृत्ति से अभिग्रहिक कहा जाता है। अनभिग्रहिक भव्य के सपर्यवसित और अभव्य के अपर्यवसित होता है। इसलिए कहा गया—'अनभिग्रहिक' आदि इस प्रकार है।
सू. ८६-१०६. दुविहे णाणे....चेव।
(टी.) दर्शनमभिहितमथ ज्ञानमभिधीयते, तत्र च दुविहे नाणे इत्यादीनि आवस्सगवइरित्ते दुविहे इत्यादिसूत्रावसानानि त्रयोविंशति: सूत्राणि सुगमानि। नवरं ज्ञानं विशेषावबोध:, अश्नाति भुङ्कते अश्नुते वा व्याप्नोति ज्ञानेनार्थानित्यक्ष: आत्मा, तं प्रति यद् वर्त्तते इन्द्रिय-मनोनिरपेक्षत्वेन तत् प्रत्यक्षम् अव्यवहित-त्वेनाऽर्थसाक्षात्करणदक्षमिति, आह च—
दर्शन का निरूपण किया गया, अब ज्ञान का कथन करते हैं। यहां 'दुविहे णाणे' से आवश्यक व्यतिरिक्त तक के सूत्र सुगम हैं। विशेष अवबोध ज्ञान है।
अक्ष शब्द अशू—व्याप्तौ धातु से निष्पन्न है, जिसका अर्थ है व्याप्त करना। जीव आपने ज्ञानात्मक स्वरूप से पदार्थों को व्याप्त करता है। अक्ष शब्द भोजन अर्थवाली अशस् धातु से भी बनता है। अत: अक्ष वह है जो समस्त पदार्थों का पालन व उपभोग करता है। इन्द्रिय और मन से निरपेक्ष आत्मा के प्रति जो ज्ञान है वह प्रत्यक्ष है। वह अव्यवहित पदार्थ का साक्षात्कार करने में दक्ष है। कहा भी है—
जीवो अक्खो अत्थव्वावण-भोयणगुणण्णितो जेणं।
तं पति वट्टति णाणं जं पच्चक्खं तयं तिविधं।।
(विभा. ८९)
अक्ष का अर्थ है जीव। वह समस्त पदार्थों को अपने ज्ञान स्वरूप से व्याप्त करता है तथा पालन और भोग रूप भोजन गुण से अन्वित है। जो अक्ष (आत्मा) के प्रति साक्षात् ज्ञान है—आत्मा के द्वारा साक्षात् प्राप्त होता है, वह प्रत्यक्ष है। वह प्रत्यक्ष ज्ञान तीन प्रकार का है।
परेभ्य: अक्षापेक्षया पुद्गलमयत्वेन द्रव्येन्द्रिय-मनोभ्योऽक्षस्य जीवस्य यत्तत् परोक्षं निरुक्तवशादिति, आह च—
आत्मा की अपेक्षा द्रव्य इंद्रियां और मन पौद्गलिक होने से आत्मा से पर है, अक्ष अर्थात् जीव से भिन्न द्रव्य इंद्रिय और मन से होने वाला जो ज्ञान है, वह परोक्ष है। यह इसका निरुक्त है। कहा भी है—
अक्खस्स पोग्गलकता जं दव्विदियमणा परा तेण।
तेहिंतो जं णाणं परोक्खमिह तमणुमाणं व।।
(विभा. ९०)
द्रव्य इंद्रियां और मन पौद्गलिक हैं, अत: वे अक्ष अर्थात् जीव से भिन्न हैं। द्रव्य इंद्रियों व मन के द्वारा होने वाला ज्ञान परोक्ष है जैसे-धूम से होने वाला अग्निज्ञान रूप अनुमान।
अथवा परैरुक्षा सम्बन्धनं जन्य-जनकभाव-लक्षणमस्येति परोक्षम् इन्द्रियमनोव्यवधानेनाऽऽत्मनोऽर्थ-प्रत्यायकम्, असाक्षात्कारीत्यर्थ:। पच्चक्खेत्यादि, केवलम् एकं ज्ञानं केवलज्ञानम्, तदन्यद् नोकेवलज्ञानम् अवधि-मन:पर्यायलक्षणमिति।
दूसरों से जन्य-जनक भावलक्षण जो संबंध होता है वह परोक्ष है। इंद्रिय और मन के व्यवधान से आत्मा का अर्थ प्रत्यायक अर्थात् असाक्षात्कारी ज्ञान परोक्ष है। (परोक्ष में आत्मा पदार्थ से सीधा साक्षात्कार नहीं करता। इंद्रिय और मन के माध्यम से करता है।) प्रत्यक्ष आदि-केवल एक ज्ञान केवलज्ञान है। उससे अन्य नोकेवलज्ञान—अवधि, मन: पर्यव लक्षण है।
केवलेत्यादि, भवत्थ-केवलनाणे चेव त्ति भवस्थस्य केवलज्ञान यत्तत्तथा, एवमितरदपि। भवत्थेत्यादि, सह योगै: कायव्यापारादिभिर्य: स सयोगी, इन्समासान्तत्वात्, स चासौ भवस्थश्च, तस्य केवलज्ञानमिति विग्रह:, न सन्ति योगा यस्य स न योगीति वा योऽसावयोगी शैलेशी-करणव्यवस्थित:, शेषं तथैव।
केवल आदि-भवस्थ का जो केवलज्ञान है वह भवस्थ केवलज्ञान है। उससे अन्य सिद्ध केवलज्ञान है। 'भवत्थेत्यादि' जो काय व्यापार आदि योगों से युक्त है वह सयोगी है। सयोगी शब्द में 'उत इनि ठनौ' सूत्र से समासान्त में इन प्रत्यय हुआ है। वह भवस्थ है। उनका केवलज्ञान सयोगी भवस्थ केवलज्ञान है। जिसके योग नहीं है अथवा जो योग युक्त नहीं है, वह अयोगी है। वह शैलेशी अवस्था में अवस्थित है। उनका केवलज्ञान अयोगीभवस्थ-केवलज्ञान है।
सयोगीत्यादि, प्रथम: समय: सयोगित्वे यस्य स तथा, एवमप्रथमो द्वयादि: समयो यस्य स तथा, शेषं तथैव।
'सयोगीत्यादि'—सयोगी अवस्था के प्रथम समय का केवलज्ञान प्रथम समय भवस्थ केवलज्ञान है और इसी प्रकार अप्रथम—दूसरे समय आदि का केवलज्ञान अप्रथमसमय सयोगी भवस्थ केवलज्ञान है।
अथवेत्यादि, चरम: अन्त्य: समयो यस्य सयोम्यवस्थाया: स तथा, शेषं तथैव। एवमिति सयोगिसूत्रवत् प्रथमा-ऽप्रथम-चरमा-ऽचरमविशेषण-युक्तमयोगिसूत्रमपि वाच्यमिति।
अथवा सयोगी अवस्था के अंतिम समय का केवलज्ञान चरम समय सयोगी केवलज्ञान है। शेष अचरम समय अचरमसमयसयोगी केवलज्ञान है। इसी प्रकार सयोगी सूत्रों की तरह प्रथम, आप्रथम, चरम, अचरम विशेषण से युक्त अयोगी सूत्र भी कथनीय है।
सिद्धेत्यादि, अनन्तरसिद्धो य: सम्प्रतिसमये सिद्ध:, स चेकोऽनेको वा, तथा परम्परसिद्धो यस्य द्वयादय: समया: सिद्धस्य, सोऽप्येकोऽनेको वेति, तेषां यत् केवलज्ञानं तत्तथाऽपदिश्यत इति।
सिद्ध केवलज्ञान दो प्रकार का है। 'सिद्ध आदि' अनंतर सिद्ध वह है जो संप्रति सिद्ध हुए हैं और वे एक अथवा अनेक हैं। परंपर सिद्ध-जो दो आदि समय के सिद्ध है, वे एक अथवा अनेक हैं। उनका केवलज्ञान परंपरसिद्ध केवलज्ञान है।
ओहिनाणेत्यादि, भवपच्चइए ति क्षयोपशम-निमित्तत्वेऽप्यस्य क्षयोपशमस्यापि भवप्रत्ययत्वेन तत्प्राधान्येन भव एव प्रत्ययो यस्य तद्धवप्रत्ययमिति व्यपदिश्यत इति, इदमेव भाष्यकारेण साक्षेप-परिहारमुकतम्, तत्राक्षेप:—
'ओहिनाण' आदि—भवप्रत्ययिक—इस अवधिज्ञान में क्षयोपशम का निमित्त होने पर भी भवप्रत्यय की प्रधानता के कारण उसे भवप्रत्यय अवधिज्ञान कहा जाता है। भव ही जिसका निमित्त है, वह भवप्रत्यय है। इसी का भाष्यकार ने स-आक्षेप का परिहार कहा है। आक्षेप (जिज्ञासा) इस प्रकार है—
ओधी खओवसमिए भावे भणितो भवो तधोदइये।
तो किध भवपच्चइओ वोत्तुं जुत्तोऽवधी दोण्हं।
(विभा ५७०)
शिष्य-अवधिज्ञान क्षायोपशमिक भाव है तथा भव अर्थात् देवगति और नरकगति औदयिक भाव है। अत: दोनों (देव और नारक) के अवधिज्ञान को भवप्रत्ययिक कहना कैसे युक्त होगा?
अत्र परिहार:—
सो वि हु खयोवसमतो किंतु स एव तु खओवसमलाभो।
तम्मि सति होतवस्सं भण्णति भवपच्चओ तो सो।।
(विभा. ५७१)
आचार्य—देव और नारक का अवधिज्ञान भी क्षयोपशम से ही होता है, किंतु वह क्षयोपशम लाभ उस भव में अवश्य होता है, इसलिए उसे भवप्रत्ययिक अवधिज्ञान कहा गया है।
यत:—
क्योंकि—
उदयक्खयखयोवसमोवसमा जं च कम्मुणो भणिता।
दव्वं खेत्तं कालं भवं च भावं च संपप्प।।
(विभा. ५७२)
कर्मों का उदय, क्षय, क्षयोपशम और उपशम भी द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव और भव—इन निमित्तों को प्राप्त करके ही होता है—ऐसा तीर्थकरों और गणधरों के द्वारा प्रज्ञप्त है।
तथा तदावरणस्य क्षयोपशमे भवं क्षायोपशमिक-मिति। मणपज्जवेत्यादि, ऋज्वी सामान्यग्राहिणी मति: ऋजुमति: घटोऽनेन चिन्तित इत्यध्यवसायनिबन्धनं मनोद्रव्यपरिच्छित्तिरित्यर्थ:, विपुला विशेषग्राहिणी मतिर्विपुलमति: घटोऽनेन चिन्तित: स च सौवर्ण: पाटालजुनकि्चेतचनी महानित्याद्यध्यवसायहेतुभूता मनोद्रव्यविज्ञप्तिरिति, आह च—
उस आवरण के क्षयोपशम से होनेवाला ज्ञान क्षायोपशमिक है। मन:पर्यव आदि ऋजु-सामान्यग्राही मति ऋजुमति है। उसके घट का चिंतन किया गया—इस अध्यवसाय के कारणभूत मनोद्रव्य का ज्ञान ऋजुमति मन:पर्यवज्ञान है। विशेष को ग्रहण करनेवाली मति विपुलमति है। उसने जिस घट का चिंतन किया है वह सुवर्ण का है, पाटलिपुत्र का है, अद्यतन-नूतन एवं महान है। इस प्रकार के अध्यवसाय के हेतुभूत मनोद्रव्य का ज्ञान विपुलमति मन:पर्यवज्ञान है। कहा भी है—
रिजु सामण्णं तम्मत्तगाहिणी रिजुमती मणोणाणं।
पायं विसेसविमुहं घडमेत्तं चिंतितं मुणति।।
विपुलं वत्थुविसेसणमाणं तग्गाहिणी मती विपुला।
चिंतितमणुसरति घडं पसंगतो पज्जयसतेहि।।
(विभा. ७८०,७८१)
ऋजु का अर्थ है—सामान्य। जो सामान्य मात्र का ग्रहण करता है, वह ऋजुमति मनोज्ञान (ऋजुमति मन:पर्यवज्ञान) है। वह प्राय: विशेष धर्मों से विमुख होता है अर्थात् विशेष पर्याया को नहीं जानता है। वह मात्र इतना ही जानता है कि अमुक व्यक्ति ने घट का चिंतन किया है। वह उसके अन्य पर्यायो को नहीं जानता है।
विपुल का अर्थ है—वस्तु के विशेष पर्यायों का ज्ञान। विशेष-ग्राहिणी मति विपुलमति मन:पर्यवज्ञान है। विपुलमति मन:पर्यवज्ञानी दूसरे व्यक्तियों द्वारा चिंतित घट को प्रसंगबश सैकड़ों विशिष्ट पर्यायों से युक्त जानता है, जैसे—यह घट सोने का है, पाटलिपुत्र में निर्मित है, यह अमुक आकार का है इत्यादि।
आभिणिबोहियेत्यादि, श्रुतं कर्म्मतापन्नं निश्रितम् आश्रितम्, श्रुतं वा निश्रितमनेनेति श्रुतनिश्रितम्, यत् पूर्वमेव श्रुतकृतोपकारस्येदानीं पुनस्तदनपेक्षमेवानुप्रवर्ततते तदवग्रहादिलक्षणं श्रुतनिश्रितमिति, यत् पुन: पूर्वं तदपरिकर्मितमते: क्षयोपशमपटीयस्त्वादौत्पत्तिक्यादि-लक्षणमुपजायतेऽन्यद्वा श्रोत्रादिप्रभवं तदश्रुतनिश्रितमिति, आह च—
आभिनिबोधिक आदि—श्रुतं—कर्मता को प्राप्त, निश्रित-आश्रित अथवा श्रुत के आश्रित जो ज्ञान होता है वह श्रुतनिश्रित है। जो पूर्व में (व्यबहारकाल से पूर्व) श्रुत परिकर्मित है, वर्तमान में उससे निरपेक्ष ही होता हे, अवग्रह आदि लक्षण वाला श्रुतनिश्रित आभिनिबोधिक ज्ञान है। जो पूर्व में श्रुत से अपरिकर्मित मति है, क्षयोपशम की पटुता से औत्पत्तिकी आदि लक्षण से उत्पन्न होता है अथवा जो श्रोत्र आदि से उत्पन्न है, वह अश्रुतनिश्रित आभिनिबोधिक ज्ञान है। कहा भी है—
पुव्वं सुतपरिकम्मितमतिस्स जं संपतं सुतातीतं।
तं णिस्सितमितरं पुण अणिस्सितं मतिचउक्कं तं।।
(विभा. १६८)
जो मतिज्ञान पूर्व में (व्यबहारकाल से पूर्व) श्रुतपरिकर्मित होता है, किंतु बाद में (व्यवहारकाल में) जो श्रुतातीत अर्थात् श्रुतनिरपेक्ष ज्ञान उत्पन्न होता है, वह अवग्रह आदि श्रुतनिश्रित मतिज्ञान है। औत्पत्तिकी आदि मति चतुष्क अश्रुतनिश्रित है। (शास्त्र संस्पर्श से सर्वथा रहित तथाविध क्षयोपशम से जो सहज रूप से उत्पन्न होता है, वह अश्रुतनिश्रित मतिज्ञान है।
सुयेत्यादि, अत्थोग्गहे त्ति अर्यते अधिगम्यतेऽथ्यते वा अन्विष्यत इति अर्थ:, तस्य सामान्यरूपस्य अशेषाविशेषनिरपेक्षानिर्देश्यस्य रूपादेरवग्रहणं प्रथम-परिच्छेदनमर्थावग्रह इति, निर्विकल्पकं ज्ञानम्, दर्शनमिति यदुच्यते इत्यर्थ:, स च नैश्चयिको य: स सामयिको यस्तु व्यावहारिक: शब्दोऽयमित्याद्युल्लेखवान् स आन्तर्मौहूर्त्तिक इति, अयं चेन्द्रिय-मन:सम्बन्धात् षोढा इति। तथा व्यज्यतेऽनेनार्थ: प्रदीपेनेव घट इति व्यञ्जनम्, तच्चोपकरणेन्द्रियं शब्दादित्वपरिणत-द्रव्यसङ्घातो वा, ततश्च व्यञ्जनेन उपकरणेन्द्रियेण शब्दादित्वपरिणतद्रव्याणां व्यञ्जनानामवग्रहो व्यञ्जनावग्रह इति, अथवा व्यञ्जनम् इन्द्रिय-शब्दादिद्रव्यसम्बन्ध: आह च—
श्रुत इत्यादि—अर्थावग्रह का तात्पर्यं है जिसे प्राप्त किया जाता है, जाना जाता है, प्रार्थना की जाती है, खोजा जाता हे, वह अर्थ है। उसका सामान्य रूप से ग्रहण, समस्त विशेष से निरपेक्ष (शब्द के द्वारा) रूप आदि के निर्देश से रहित अनिंदेश्य प्रथम क्षण में जो परिच्छेद ज्ञान होता है, वह अर्थावग्रह है। यह निर्विकल्प ज्ञान है। इसे दर्शन भी कहा जाता है। जो नैश्चयिक अर्थावग्रह है, वह सामयिक एक क्षणवर्ती है। जो व्यावहारिक अर्थावग्रह-'यह शब्द है आदि' उल्लेख करनेवाला है—वह अंतर्मुहूर्त की अवधि का है। यह इंद्रिय और मन के संबंध से छह प्रकार का है। जिसके द्वारा अर्थ अभिव्यञ्जित होता है (जैसे दीपक से घट) वह व्यञ्जन है। वह उपकरणेन्द्रिय अथवा शब्द आदि रूप में परिणत द्रव्य संघात है। इसलिए व्यंजन-उपकरणेन्द्रिय से शब्द आदि रूप में परिणत द्रव्यों का अवग्रह व्यञ्जनावग्रह है अथवा व्यञ्जन का अर्थ इंद्रिय और शब्दादि द्रव्यों का संबंध है, कहा भी है—
वंजिज्जइ जेणत्थो घड़ो व्व दीवेण बंजणं तं च।
उवकरणिंदियसहातिपरिणतहव्वसंबंधो।।
(विभा. १९३)
जैसे दीपक से घट अभिव्यज्जित—प्रकाशित होता है वैसे ही जिसके द्वारा अर्थ अभिव्यज्जित होता है, वह व्यञ्जन है। उपकरण इंद्रिय और शब्द, रूप, गंध आदि के रूप में परिणत द्रव्य का परस्पर संबंध होना ही व्यञ्जन है।
अयं च मनो-नयनवर्जेन्द्रियाणां भवतीति चतुर्द्धा, नयन-मनसोरप्राप्तार्थपरिच्छेदकत्वात्, इतरेषां पुनरन्य-थेति।
व्यञ्जनावग्रह मन और नयन—चक्षुरिन्द्रिय के अतिरिक्त चार इंद्रियों का होने से चार प्रकार का है। क्योंकि नयन और मन अप्राप्तार्थ का ज्ञान करते हैं और अन्य इंद्रियों का क्रम इनसे विपरीत है। (वे प्राप्तार्थ का ज्ञान करती हैं।)
ननु व्यञ्जनावग्रहो ज्ञानमेव न भवति, इन्द्रिय-शब्दादिद्रव्यसम्बन्धकाले तदनुभवाभावात्, बधिरादीना-मिवेति,
प्रश्न—व्यञ्जनावग्रह ज्ञान है ही नहीं क्योंकि इसमें बधिर आदि की भांति इंद्रिय और शब्द आदि के संबंध काल में ज्ञान के अनुभव का अभाव होता है।
नैवम्, व्यञ्जनावग्रहान्ते तद्वस्तुग्रहणादेवोपलब्धि-सद्भावात्, इह यस्य ज्ञेयवस्तुग्रहणस्याऽन्ते तत एव ज्ञेयवस्तूपादानात् उपलब्धिर्भवति तत् ज्ञानं दृष्टम्, यथाऽर्थावग्रहपर्यन्ते तत एवार्थावग्रहग्राह्य-वस्तुग्रहणा-दीहासद्धावात् अर्थावग्रहज्ञानमिति, आह च—
समाधान—यह कथन उपयुक्त नहीं है क्योंकि व्यञ्जनावग्रह के अंत में उस वस्तु के ग्रहण से ही ज्ञानोपलब्धि होती है। यहां जिस ज्ञेय वस्तु के ग्रहण के अंत में उसी ज्ञेय वस्तु के उपादान से उपलब्धि होती है, वह ज्ञान होता है। (अत: व्यञ्जनावग्रह ज्ञान है।) जैसे अर्थावग्रह तक उसी अर्थावग्रह से ग्राह्य वस्तु के ग्रहण से ईहा होने से अर्थावग्रह ज्ञान होता है।
अण्णाणं सो बधिरादिणं व तक्कालमणुवलंभातो।
ण तदन्ते तत्तो च्चिय उवलंभातो तओ णाणं।।
(विभा. १९४)
एक अभिमत के अनुसार व्यञ्जनावग्रह अज्ञान है क्योंकि इसमें बधिर आदि की भांति इन्द्रिय और विषय का सम्बन्ध होने पर भी (व्यञ्जनावग्रह के समय भी) ज्ञान की अनुभूति नहीं होती है। आचार्य कहते हैं—यह कथन युक्त नहीं है क्योंकि व्यज्जनावग्रह के अन्त में (व्यञ्जनावग्रह के अनन्तर) अर्थावग्रह रूप ज्ञान होता है। अत: व्यञ्जनावग्रह भी ज्ञान ही है (व्यज्जनावग्रह में यद्यपि ज्ञान की अनुभूति नहीं होती पर वह अर्थावग्रह रूप ज्ञान का कारण बनता है, इस दृष्टि से भी उसे ज्ञान ही मानना उचित है।)
किञ्च, व्यञ्जनावग्रहकालेऽपि ज्ञानमस्त्येव, सूक्ष्मा-व्यक्तत्वात्तु नोपलभ्यते, सुप्ताव्यक्तविज्ञानवदिति। ईहादयोऽपि श्रुतनिश्रिता एव, न तूक्ता:, द्विस्थानकानुरोधादिति। असुयनिस्सिए वि एमेव त्ति अर्थावग्रह-व्यञ्जनावग्रहभेदेनाऽश्रुतनिश्रितमपि द्विधैवेति, इदं च श्रोत्रादिप्रभवमेव, यत्तु औत्पत्तिक्याद्यश्रुतनिश्रितं तत्रार्थावग्रह: सम्भवति, यदाह—
व्यञ्जनावग्रह के समय में भी ज्ञान होता है किंतु सूक्ष्म (अव्यक्त) होता है। वह सूक्ष्म होने से उपलब्ध नहीं होता है (सुप्त अव्यक्त ज्ञान की तरह)। ईहा आदि भी श्रुतनिश्रित ही है। उनके विषय में कुछ कहा नहीं गया है क्योंकि यहां 'द्विस्थानक' का क्रम है। अश्रुतनिश्रित के संबंध में भी इसी प्रकार जानना चाहिए। अश्रुतनिश्रित भी अर्थावग्रह और व्यञ्जनावग्रह के भेद से दो प्रकार का ही है। यह श्रोत्र आदि से होने वाला है। जो औत्पत्तिकी आदि अश्रुतनिश्रित है उसमें अर्थावग्रह होता है। कहा भी है—
किध पडिकुक्कुडहीणो जुज्झे बिंबेणऽवग्गहो ईहा।
किं सुसिलिट्ठमवायो दप्पणसंकंतबिम्बं ति।
(विभा. ३०३)
औत्पत्तिकी आदि बुद्धिचतुष्टय में अवग्रह आदि कैसे होते हैं इसे एक दृष्टांत से समझाया जा सकता है—
राजा ने भरत को आदेश दिया—मेरे मुर्गे को प्रतिपक्षी मुर्गे के बिना ही युद्ध करना सीखाना है, लड़ाकू बनाना है।
भरत के मन में जिज्ञासा हुई और तत्काल मन में स्फुरणा हुई—यह प्रतिबिम्ब से ही संभव है।
यहां प्रतिबिम्ब मात्र का अवग्रहण अवग्रह है।
कौन सा बिम्ब सुश्लिष्ट अर्थात् अधिक उपयुक्त होगा—जलगत अथवा दर्पणगत? यह (अन्वेषणा) इहा है।
दर्पण में संक्रांत बिम्ब अधिक उपयुक्त है क्योंकि वह स्थिर और सुस्पष्ट होता है। यह निश्चय अपाय है।
(इस निश्चय के आधार पर वह मुर्गे को दर्पण के सामने रखता है और मुर्गा अच्छा लड़ाकू बन जाता है।) अवाय आगे जाकर धारणा में अवस्थित हो जाता है।
अत: अट्ठाईस भेदों में व्यञ्जनाग्रह के भेदों के वर्जन और बुद्धि चतुष्टय के भेदों के प्रक्षेपण का कथन युक्त नहीं है।)
न तु व्यञ्जनावग्रह:, तस्येन्द्रियाश्रितत्वात्, बुद्धीनां तु मानसत्वात्, ततो बुद्धिभ्योऽन्यत्र व्यञ्जनावग्रहो मन्तव्य इति।
व्यञ्जनावग्रह नहीं होता है क्योंकि वह इंद्रियों के आश्रित होता है। बुद्धि आदि मानस जनित हैं। इसलिए व्यञ्जनावग्रह को बुद्धि से पृथक् जानना चाहिए।
सुयणाणे इत्यादि, प्रवचनपुरुषस्याङ्गानीवाङ्कानि, तेषु प्रविष्टं तदभ्यन्तरम्, तत्स्वरूपमित्यर्थ:, तच्च गणधरकृतम् 'उप्पन्ने इ वा’ इत्यादिमातृकापदत्रयप्रभवं वा, ध्रुवश्रुतं वा आचारादि, यत् पुन: स्थविरकृतं मातृकापद-त्रयव्यतिरिक्तव्याकरणनिबद्धमध्रुवश्रुतं वोत्तराध्ययनादि तदङ्गबाह्ममिति, आह च—
श्रुतज्ञान आदि—प्रवचन पुरुष के अंगों की तरह जिसके अंग है। उसमें प्रविष्ट अर्थात् उसका अभ्यन्तर-अंतवर्ती स्वरूप अंगप्रविष्ट है। वह गणधर द्वारा रचित है अथवा 'उप्पन्नेइ वा' आदि मातृका पद त्रय से उत्पन्न है। आचारांग आदि ध्रुवश्रुत हैं। जो स्थविरो द्वारा रचित मातृका पद त्रय से व्यतिरिक्त, व्याकरणनिबद्ध अथवा अध्रुवश्रुत हैं—उत्तराध्ययन आदि, वे अंगबाह्य हैं। कहा भी है—
गणधरथेरकतं वा आतेसा मुक्कवागरणतो वा।
धुवचलविसेसतो अंगाऽणंगेसु णाणत्तं।।
(विभा. ५४७)
अंगप्रविष्ट आगम (द्वादशाङ्गी) गणधरकृत होते हें जबकि अनंगप्रविष्ट (आवश्यक निर्युक्ति आदि) आगम स्थविरों (भद्रबाहु आदि) द्वारा ग्रथित होते हैं।
अंगप्रविष्ट आगम आदेश अर्थात् निषद्यात्रयी में गणधरों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के समाधान रूप त्रिपदी के आधार पर ग्रथित होते हैं। जबकि अनंगप्रविष्ट आगम, मुक्त व्याकरण के आधार पर ग्रथित होते हैं।
अंगप्रविष्ट आगम प्रत्येक तीर्थंकर के काल में ध्रुव अर्थात् नियत होते हैं। अंगप्रविष्ट आगमों में ध्रुव सिद्धांतों का निरूपण होता है जबकि अनंगप्रविष्ट आगम सब तीर्थंकरों के काल में नियत नहीं होते। उनमें पंचास्तिकाय आदि ध्रुव सिद्धांतों का निरूपण नहीं होता, जैसे तंदुलवैकालिक आदि प्रकीर्णक।
अंगबाहीत्यादि, अवश्यं कर्ततव्यमावश्यकं सामायिकादि षड्विधम्, आह च—
अंग बाह्य आदि—सामायिक आदि छह प्रकार का अवश्यकरणीय आवश्यक है। कहा भी है—
समणेण सावएण य अवस्सकातव्वयं हवति जम्हा।
अंतो अहोणिसस्स य तम्हा आवस्सयं णाम।।
(विभा. ८६८)
यह साधु और श्रावक के द्वारा दिन-रात के संधिकाल में अवश्यकरणीय है, इसलिए इसका नाम आवश्यक है।
आवश्यकाद् व्यतिरिक्तं ततो यदन्यदिति। आवस्सगवतिरित्तेत्यादि। यदिह दिवस निशा प्रथम-पश्चिमपोरुषीद्वय एव पठ्यते तत् कालेन निर्वृत्तं कालिकम् उत्तराध्ययनादि, यत् पुन: कालवेलावर्जं पठ्यते तदूर्ध्वं कालिकादित्युत्कालिकं दशकालिकादीति।
आवश्यक से व्यतिरिक्त, उससे भी जो अन्य है, वह आवश्यक व्यतिरिक्त है। जो दिवस और निशा की प्रथम व पश्चिम प्रहर द्वय से ही पढ़े जाते हैं, उस काल से निर्वृत्त उत्तराध्ययन आदि कालिकसूत्र हैं। जो काल बेला के अतिरिक्त पढ़े जाते हैं, जो कालिक से ऊर्ध्व (परे) हैं, वे दशवैकालिक आदि उत्कालिक हैं।
सू. १०७-१०९. दुविहे धम्मे....चेव।
(टी.) उक्तं ज्ञानम्, चारित्रं प्रस्तावयति— दुविहेत्यादि। दुर्गतौ प्रपततो जीवान् सुगतौ च तान् धारयतीति धर्म:, श्रुतं द्वादशाङ्गम्, तदेव धर्म्म: श्रुतधर्म: चर्यते आसेव्यते तत् तेन वा चर्यते गम्यते मोक्ष इति चरित्रं मूलोत्तरगुणकलाप:, तदेव धर्म्मश्चारित्रधर्म्म इति। सुयधम्मेत्यादि, सूत्र्यन्ते सूच्यन्ते वाऽर्था अनेनेति सूत्रम्, सुस्थितत्वेन व्यापित्वेन च सुष्ठूक्तत्वाद्वा सूक्तम्, सुप्तमिव वा सुप्तम् अव्याख्यानेनाऽप्रबुद्धावस्थत्वादिति, भाष्यवचनं त्वेवम्—
ज्ञान का वर्णन किया गया है। 'दुविहे इत्यादि' से चरित्र का निरूपण करते हैं। दुर्गति में गिरते हुए जीवों को जो सुगति में धारण करता है, वह धर्म है। श्रुत-द्वादशांग रूप जो धर्म है, वही श्रुत धर्म है। जिसका आचरण किया जाता है, आसेवन किया जाता है अथवा जिससे मोक्ष का आचरण होता है, जाना जाता है वह मूल और उत्तरगुणों का समूह रूप चारित्र धर्म है। 'सुयधम्मे' इत्यादि—जिसके द्वारा अर्थ का संधान किया जाता है, जिससे अर्थ सूचित होता है, वह सूत्र है। जो सुस्थित अथवा प्रमाण से अबाधित है, व्याप्त होने वाला है, सुष्ठु उक्त है, वह सूक्त है अथवा व्याख्यान से पूर्व सुप्त व्यक्ति की तरह जो सुप्त रहता है, वह सुप्त है। कहा भी है—
सिंचति खरति जमत्थं तम्हा सुत्तं णिरुत्तविधिणा वा।
सूचेति सवति सुव्वति सिव्वति सरति व जेणत्थं।।
(विभा. १३६५)
निरुक्त विधि से सूत्र वह है जिससे अर्थ का सींचन अथवा क्षरण होता है।
• जिससे अर्थ सूचित होता है।
• जिससे अर्थ का स्रवण होता है।
• जिससे अर्थ का श्रवण होता है।
• जिससे अर्थ का संधान होता है अर्थात् अर्थ विशिष्ट संरचना को प्राप्त होता है।
• जिससे अर्थ का अनुसरण होता है।
अविवरितं सुत्तं पिव सुट्ठित वावित्ततो सुवुत्तं ति।
(विभा. १३६६)
'सुत्त' पद का एक संस्कृत रूप है सूत्र जो विवरण (अर्थ की व्याख्या) से पूर्व सुप्त व्यक्ति की भांति सुप्त रहता है, वह सूत्र कहलाता है।
अर्यतेऽधिगम्यतेऽर्थ्यते वा याच्यते बुभुत्सुभिरित्यर्थो व्याख्यानमिति, आह च—
बुभुत्सुओं के द्वारा जिसको प्राप्त किया जाए, जिसे जाना जाए, जिसकी वांछा की जाए, जिसकी याचना की जाए, वह अर्थ—व्याख्यान है। कहा है—
जो सुत्ताभिप्पाओ सो अत्थो अज्जते जम्हा।।
(विभा. १३६६)
सूत्र का अभिप्राय अर्थ कहलाता है क्योंकि जो प्राप्त किया जाए, वह अर्थ है।
चरित्तेत्यादि। अगारं गृहम्, तद्योगादगारा: गृहिण:, तेषां यश्चरित्रधर्म्म: सम्यक्त्वमूलाणुव्रतादिपालनरूप: स तथा, एवमितरोऽपि, नवरमगारं नास्ति येषां तेऽनगारा: साधव इति।
चरित्र आदि, अगार—घर, उसके योग से जो अगार-गृहस्थ है, उनका चरित्र धर्म-सम्यक्त्व, मूल अणुव्रत आदि पालन रूप अगारधर्म है। जिनके अगार नहीं, वे अनगार-साधु हैं, उनका धर्म अनगार धर्म है।
सू. ११०-१२२. दुविहे संजमे....चेव।
(टी.) चारित्रधर्मश्च संयमोऽतस्तमेवाह—दुविहे-त्यादि, सह रागेण अभिष्वङ्गेण मायादिरूपेण य: स सराग:, स चासौ संयमश्च सरागस्य वा संयम इति वाक्यम्, वीतो विगतो रागो यस्मात् स चासौ संयमश्च वीतरागस्य वा संयम इति वाक्यमिति। सरागेत्यादि, सूक्ष्म: असङ्ख्यातकिद्विकावेदनत: सम्पराय: कषाय:, सम्परैति संसरति संसारं जन्तुरनेनेति व्युत्पादनात्, आह च्—
चारित्रधर्म संयम है। अत: उसका स्वरूप बताते हैं—वह दो प्रकार का है। जो मायादि रूप राग-आसक्ति से युक्त है, वह सराग है। जिसके वह संयम है अथवा सराग का संयम सराग संयम है। जिसके राग समाप्त हो गया है, उसका संयम वीतराग संयम है, ऐसा कथन किया गया है। सराग आदि-सूक्ष्म-असंख्यात किट्टिका वेदन से जो संपराय-कषाय, जिससे जीव संसार में परिश्रमण करता है, इस व्युत्पत्ति से वह सूक्ष्मसंपराय सरागसंयम है। कहा भी है—
कोधातिसंपराओ तेण जतो संपरीति संसारं।
(विभा. १२७४)
वह उपशम अथवा क्षपक लोभ कषाय रूप है। जिसके यह स्थिति है, वह सराग संयम है।
स च लोभकषायरूप: उपशमकस्य क्षपकस्य वा यस्य स सूक्ष्मसम्पराय: साधु:, तस्य सरागसंयम:, विशेषणसमासो वा भणनीय इति। बादरा: स्थूरा: सम्पराया: कषाया यस्य साधो: यस्मिन् वा संयमे स तथा सूक्ष्मसम्परायप्राचीनगुणस्थानकेषु, शेषं प्राग्वदिति।
यहां विशेषण समास है। बादर अर्थात् स्थूल संपराय—कषाय, जिस साधु के अथवा जिस संयम में बादर संपराय है, वह बादर संपराय सराग संयम है। प्राचीन गुणस्थानों में सूक्ष्म संपराय है, शेष पूर्ववत् है।
सुहुमेत्यादिसूत्रद्वये प्रथमाप्रथमसमयादिविभाग: केवलज्ञानवदिति।
'सुहुम' इत्यादि सूत्र द्वय में केवलज्ञान की तरह प्रथम, अप्रथम समय आदि विभाग हैं।
अहवेत्यादि, सङ्क्लिश्यमानक: संयम: उपशम-श्रेण्या: प्रतिपतत:, विशुद्धयमानस्तां क्षपकश्रेणीं वा समारोहत इति। बादरेत्यादिसूत्रद्वयम्, बादरसम्पराय-सरागसंयमस्य प्रथमाप्रथमसमयता संयमप्रतिपत्ति-कालापेक्षया चरमाचरमसमयता तु यदनन्तरं सूक्ष्म-सम्परायता असंयतत्वं वा भविष्यति तदपेक्षयेति। अहवेत्यादि, प्रतिपाती उपशमकस्यान्यस्य वा, अप्रतिपाती क्षपकस्येति।
'अहवा' इत्यादि सूत्रों में संक्लिश्यमान संयम उपशम श्रेणी से प्रतिपाती (अवरोहण करते हुए) का अथवा विशुद्ध्यमान क्षपकश्रेणी से समारोहण करते हुए (का वर्णन) है।
'बादर' इत्यादि सूत्रद्वय-बादर संपरायसरागसंयम की प्रथम, अप्रथम समयता अथवा संयम की उपलब्धि के काल की अपेक्षा से चरम, अचरम समयता उसके अनंतर सूक्ष्मसंपरायता अथवा असंयता होगी, उसकी अपेक्षा से हे। 'अहवा' इत्यादि उपशम की अपेक्षा प्रतिपाती अथवा क्षपक की अपेक्षा अप्रतिपाती (का वर्णन) है।
सरागसंयम उक्तोऽतो वीतरागसंयममाह-वीयरागेत्यादि, उपशान्ता: प्रदेशतोऽप्यवेद्यमाना: कषाया यस्य यस्मिन् वा स तथा साधु: संयमो वेति एकादशगुणस्थानवर्तीति, क्षीणकषायो द्वादशगुण-स्थानवर्त्तीति। उवसंतेत्यादि सूत्रद्वयं प्रागिव।
सराग संयम का विवेचन किया गया, यहां वीतराग संयम का निरूपण करते हैं—'वीयराग आदि'—जिसके उपशांत अर्थात् प्रदेशत: भी कषाय अवेद्यमान है या जिनमें प्रदेशत: भी कषाय का वेदन नहीं है, वह ग्यारहवें गुणस्थानवती साधु अथवा संयम उपशांत कषाय वीतराग संयम है। बारहवें गुणस्थानवर्ती क्षीणकषाय वीतराग हैं। 'उवसंत' इत्यादि सूत्रद्वय पूर्ववत् है।
खीणेत्यादि, छादयत्यात्मस्वरूपं यत्तच्छद्य ज्ञानावरणादिघातिकर्म, तत्र तिष्ठतीति छद्मस्थ: अकेवली, शेषं तथैव। केवलम् उक्तस्वरूपं ज्ञानं च दर्शनं चास्यास्तीति केवलीति। छडउमत्थेत्यादि, स्वयम्बुद्धादिस्वरूपं प्रागिवेति, सयंबुद्धेत्यादि नव सूत्राणि गतार्थान्येवेति।
'खीण' इत्यादि-जो आत्म स्वरूप को ढकता है—वह छद्म-ज्ञानावरण आदि घातिकर्म है। जो उसमें स्थित है, वह छद्मस्थ अकेवली है। शेष उसी प्रकार है। 'केवलम्' जिसके पूर्वकथित स्वरूपाला ज्ञान-दर्शन है, वह केवली है। छद्मस्थ स्वयंबुद्ध आदि का स्वरूप पूर्ववत् है। स्वयंबुद्ध आदि नौ सूत्रों का अर्थ अवगत ही है।
सू. १२३-१५०. दुविहा पुढविकाइया....चेव।
(टी.) उक्त: संयम:, स च जीवाजीवविषय इति पृथिव्यादिजीवस्वरूपमाह-दुविहा पुढवीत्यादि अष्टा-विंशति: सूत्राणि। तत्र पृथिव्येव कायो येषां ते पृथिवी-कायिन:, समासान्तविधे:, त एव स्वार्थिककप्रत्ययात् पृथिवीकायिका:, पृथिव्येव वा काय: शरीरम्, सोऽस्ति येषां ते पृथिवीकायिका: ते सूक्ष्मनामकर्मोदयात् सूक्ष्माश्चैव ये सर्वलोकापन्ना:, बादरनामकर्मोदयवर्तिनो बादरा ये पृथिवी-नगादिष्वेवेति, नेषामापेक्षिकं सूक्ष्म-बादरत्वमिति। एवमिति पृथिवीसूत्रवदप्तेजोवायूनां सूत्राणि वाच्यानि यावद्दनस्पतिसूत्रम्, अत एवाह-जावेत्यादि।
संयम का वर्णन किया गया। वह संयम जीव-अजीव विषयक होता है, अत: पृथ्वी आदि जीवों का स्वरूप निरूपित करते हैं—'दुविहा पुढवी' आदि अट्ठाईस सूत्र है। पृथ्वी ही जिनका शरीर है, वे पृथ्वीकायिक हैं। यह समासान्त विधि से स्वार्थ में क प्रत्यय होने से पृथ्वीकायिक शब्द निष्पन्न है। अथवा पृथ्वी ही जिनका शरीर है, वे पृथ्वीकायिक हैं। वे सूक्ष्म नाम कर्म उदय से सूक्ष्म होते हैं, वे सर्वलोक में व्याप्त हैं। बादर नामकर्मोदयवर्ती जीव बादर हैं, जैसे—पर्वत आदि पृथ्वी। यहां सूक्ष्मत्व और बादरत्व आपेक्षिक नहीं है। 'एवं' से पृथ्वी, अप्, तेजस, वायु, वनस्पति तक के सूत्र वाच्य है। इसलिए कहा है—'जाव इत्यादि'।
दुविहेत्यादि पञ्चसूत्री, तत्र पर्याप्तनाम-कर्मोदयवर्त्तिन: पर्याप्ता:, ये हि चतस्र: स्वपर्याप्ती: पूरयन्तीति, अपर्याप्तनामकर्मोदयादपर्याप्तका ये स्वपर्याप्तीर्न पूरयन्तीति। इह च पर्याप्तिर्नाम शक्ति: सामर्थ्यविशेष इति यावत्, सा च पुद्गल-द्रव्योपचयादुत्पद्यते, षड्भेदा चेयम्, तद्यथा—
'दुविहा' आदि पांच सूत्र हैं। उनमें पर्याप्त नामकर्मोदयवर्ती जीव पर्याप्त है, वे अपनी चार स्व पर्याप्ति को पूर्ण करते हैं। अपर्याप्त नामकर्म के उदय से जीव अपर्याप्त होता है, वे अपनी स्वपर्याप्तियों को पूर्ण नहीं करते हैं। पर्याप्ति शक्ति-सामर्थ्य विशेष है। वह पुद्गल द्रव्यो के उपचय से उत्पन्न होती है। उसके छह भेद हैं, यथा—
आहार १ सरीरिंदियपज्जत्ती २-३ आणुपाणु
४ भास ५ मणे ६।
चत्तारि पंच छप्पि य एगिंदियविगलसन्नीणं।।
(जीव. २५)
आहार, शरीर, इंद्रिय, आनपान, भाषा और मन। एकेन्द्रिय में प्रथम चार, विकलेन्द्रिय (और असन्नी) में पांच और संज्ञी जीवों में छह पर्याप्तियां होती हैं।
तत्र एकेन्द्रियाणां चतस्र:, विकलेन्द्रियाणां पञ्च, संज्ञिनां षट्, तत्र आहारपर्याप्तिर्नाम खलरसपरिणमन-शक्ति: १, शरीरपर्याप्ति: सप्तपर्याप्ति: सप्तधातुतया रसस्य परिणमनशक्ति: २, इन्द्रियपर्याप्ति: पञ्चानामिन्द्रियाणां योग्यान् पुदगलान् गृहीत्वाऽना-भोगनिर्वर्तितन वीर्येण तद्धावनयनशक्ति: ३, आनप्राणपर्याप्ति: उच्छ्रासनि:श्वासयोग्यान् पुद्लान् गृहीत्वा तथा परिणमय्याऽऽनप्राणतया निसर्जनशक्ति:, ४ भाषापर्याप्तिर्वचोयोग्यान् पुद्गलान् गृहीत्वा भाषात्वेन परिणमय्य वाग्योगतया निसर्जनशक्ति: ५, मन:पर्याप्ति-मनोयोग्यान् पुद्गलान् गृहीत्वा मनस्तया परिणमय्य मनोयोगतया निसर्जनशक्तिरिति ६, एता: पर्याप्तय: पर्याप्तनामकर्मोदयेन निर्वर्त्यन्ते, तद् येषामस्ति ते पर्याप्तका:, अपर्याप्तनामकर्मोदयेनानिर्वृत्ता: येषामेता: सन्ति तेऽपर्याप्तका इति।
एकेन्द्रिय में चार, विकलेन्द्रिय में पांच, संज्ञी में छह पर्याप्ति है। आहारपर्याप्ति खल और रस में परिणमन शक्ति। शरीरपर्याप्ति—रस की सप्तधातु में परिणमन शक्ति। इंद्रिय पर्याप्ति—पांचों इंद्रियों के योग्य पुदगलों को ग्रहण करके अनाभोग निर्वर्तित वीर्य से उसकी तद्भावनयनशक्ति। श्वासोच्छ्वास पर्याप्ति-उच्छ्वास और नि:श्वास के योग्य पुद्गलों को ग्रहण तथा परिणमन करके आनपान के रूप में परिणमन निसर्जन शक्ति। भाषा पर्याप्ति-वचन के योग्य पुद्गलों को ग्रहण करके भाषा के रूप में उनका परिणमन कर वाक्योग के रूप में उनकी निसर्जन शक्ति। मन:पर्याप्ति-मन के योग्य पुद्गलों को ग्रहण कर मन के रूप में उनका परिणमन कर मनोयोग के रूप में उनकी निसर्जन शक्ति। ये पर्याप्तियां पर्याप्त नामकर्म के उदय से निर्वर्तित होती हैं। जिनके ये पर्याप्तियां होती हैं वे पर्याप्त हैं। अपर्याप्त नामकर्म के उदय से जिनके ये पर्याप्तियां प्राप्त नहीं होती हैं, वे अपर्याप्त हैं।
एताश्च युगपदारभ्यन्तेऽर्न्मुहुर्तेन च निर्वर्त्यन्ते, तत्र आहारपर्याप्तेनिरवृत्ति-काल: समय एव, कथम्?,
प्रश्न—ये एक साथ प्रारंभ होती हैं और अंतर्मुहूर्त्त में निर्वर्तित होती हैं फिर आहार पर्याप्ति का निर्वृत्ति काल एक समय ही कैसे है?
उच्यते, यस्मात् प्रज्ञापनायामुक्तम्-आहार-पज्जत्तीए अपज्जत्तए णं भते! जीवे कि आहारए अणाहारए?,
समाधान—जैसाकि प्रज्ञापना में कहा गया है—भंते! आहार पर्याप्ति से अपर्याप्त जीव आहारक होते हैं या अनाहारक?
गोयमा! णो आहारए अणाहारए (पण्ण. १९०५) त्ति,
गौतम! आहारक नहीं होते हैं। अनाहारक होते हैं।
स च विग्रहे आहारपर्याप्त्या अपर्याप्तको लभ्यते, यदि पुनरुपपातक्षेत्रप्राप्तोऽप्याहारपर्याप्त्याऽपर्याप्तको भवेत्तदैवं व्याकरणं भवेद् गोयमा! सिय आहारए सिय अणाहरए त्ति, यथा शरीरादिपर्याप्तिषु सिय आहारए सिय अणाहारए (पण्ण. १९०५) ति। शेषा: पुनरसङ्छख्यातसमया अन्तर्मुहूर्तेन निर्वर्त्यन्त इति, अपर्याप्तकास्तु उच्छ्वासपर्याप्त्या अपर्याप्ता एव प्रियन्ते, न तु शरीरेन्द्रियपर्याप्तिभ्याम्, यस्मादागामिभवायुष्कं बद्ध्वा म्रियन्ते, तच्च शरीरेन्द्रियादिपर्याप्त्या पर्याप्तैरेव बध्यत इति। एवमिति पूर्ववदेवेति।
वह विग्रहगति में आहार पर्याप्ति से अपर्याप्तक होता है। यदि पुन: उपपात क्षेत्र को प्राप्तकर के भी आहार पर्याप्ति से अपर्याप्तक हो तब इस प्रकार कथन होता है—गौतम! स्याद् आहारक होता है, स्याद् अनाहारक। जैसे शरीर आदि पर्याप्ति में स्याद् आहारक अथवा स्याद् अनाहारक। शेष पुन: असंख्यात समय वाले अंतर्मुहर्त्त से निर्वर्तित होते हैं। जो अपर्याप्तक हैं, वे उच्छ्वास पर्याप्त से अपर्याप्त ही मरते हैं। शरीर और इंद्रिय पर्याप्ति से अपर्याप्त नहीं मरते हैं। क्योंकि आगामी भव के आयुष्य का बंध किए बिना जीव मरते नहीं हें। जीव शरीर पर्याप्ति और इन्द्रिय पर्याप्ति से पर्याप्त होकर ही आयुष्य बांधता है। 'एवं' अर्थात् शेष पाठ पूर्ववत् है।
दुविहा पुढवीत्यादि षट्सूत्री, परिणता: स्वकाय-परकायशस्त्रादिना परिणामान्तरमापादिता:, अचित्तीभूता इत्यर्थ:, तत्र द्रव्यत: क्षत्रादिना मिश्रेण द्रव्येण कालत: पौरुष्यादिना कालेन भावतो वर्ण-गन्ध-रस-स्पर्शान्यथात्वेन परिणता:, क्षेत्रतस्तु—
दो प्रकार की पृथ्वी आदि को छह सूत्रों से समझाया गया है। परिणत—जो स्वकाय और परकाय के द्वारा परिणामान्तर को प्राप्त होती है अर्थात् अचित्त (निर्जीव) होती है। द्रव्य से खनन आदि के द्वारा, मिश्रद्रव्य से, काल से प्रहर आदि काल से, भाव से वर्ण, गंध, रस एवं स्पर्श से अन्यथा रूप में परिणत होने पर पृथ्वी अचित्त होती है।
जोयणसयं तु गंताऽणाहारेणं तु भंडसंकंती।
वायागणिधूमेण य विद्धत्थं होइ लोणाई।।
हरियाल मणोसिल पिप्पली य खज्जूर मुद्दिया अभया।
आइन्नमणाइन्ना ते वि हु एमेव णायव्वा।।
आरुहणे ओरुहणे णिसियण गोणाइणं च गातुम्हा।
भूमाहारच्छेदे उवक्कमेणेव परिणामो।।
(निभा. ४८३३-३५)
लवण आदि द्रव्य अपने उत्पत्ति स्थान से ले जाया जाता हुआ सौ योजन के पश्चात् विध्वस्त (अचित्त) हो जाता है। इसके अनेक कारण हैं—
• अनाहार—स्व योग्य आहार नहीं मिलने पर।
• भाण्डसंक्रांति—एक बर्तन से दूसरे बर्तन में डाले जाते हुए।
• एक शकट से दूसरे शकट में डाले जाते हुए।
• वायु, अग्नि, धूम से भी वह अचित्त हो जाता है।
लवण की भांति हरिताल, मन:शिला, पिप्पली, खजूर, दाख, हरड़—ये भी योजन शत आदि कारणों से अचित्त हो जाते हैं। ये दोनों प्रकार के हैं—आचीर्ण और अनाचीर्ण (इनमें पिप्पली, हरीतकी आदि आचीर्ण माने जाते हैं, अत: वे ग्राह्य हैं। खजूर, द्राक्षा आदि अनाचीर्ण हैं, अत: वे ग्राह्य नहीं हैं।)
सभी वस्तुओं के परिणमन का कारण शकट, बेल आदि के पीठ पर लादना-उतारना। लवण आदि के थेलों पर मनुष्य के बेठने पर उसके शरीर की उष्मा से तथा बेल आदि के शरीर की उष्मा से। जो जिसका भूमि आदि से संबंधित आहार है उसका व्यवच्छेद होने पर उन जीवों के विनाश का उपक्रम-शस्त्र बन जाता है, यही परिणाम है।
अणाहारेणं ति स्वदेशजाहाराभावेनेति, भंडसंकति त्ति भाजनाद् भाजनान्तरसङ्क्रान्त्या, खज्जूरादयोऽना-चरिता: अभयादयस्तु आचरिता इति। परिणामान्तरेऽपि पृथिवीकायिका एव ते, केवलमचेतना इति, कथमन्यथाऽचेतनपृथिवीकायपिण्डप्रयोजनाभिधानमिदं स्यात्, यथा—
अनाहार का तात्पर्य है स्वदेशज आहार के अभाव से। भंडसंकंति—एक पात्र से दूसरे पात्र में डालने से। खजूर आदि अनाचरित तथा हरीतकी आदि आचरित हैं। परिणामान्तर होने पर भी वे पृथ्वीकायिक आदि ही हैं, केवल वे अचेतन हैं। अन्यथा अचेतन पृथ्वीकायिक आदि के नामों को बतलाने का क्या प्रयोजन? यथा—
घट्टग-डगलग-लेवा एमादि पयोयणं बहुहा।
(ओनि. ३४२, पिनि. १५)
साधुओं के लिए पाषाण, लेष्टू (डगलक) आदि लेप द्रव्य प्रयोजन वाली बहुश: अचित्त पृथ्वी है।
एवमित्यादि प्रागिव, तदेवं पञ्चैतानि सूत्राणि। द्रवन्ति गच्छन्ति विचित्रपर्यायानिति द्रव्याणि जीव-पुद्गलरूपाणि, तानि च विवक्षितपरिणामत्यागेन परिणामान्तरापन्नानि परिणतानि, विवक्षितपरिणामवन्त्येव अपरिणतानीति द्रव्यसूत्रं षष्ठम्।
एवं! अर्थात् पूर्ववत् है। इसी प्रकार ये पांच सूत्र हैं। जो विविध एवं विचित्र पर्यायों को प्राप्त होता है, वह द्रव्य है। जीव और पुद्गल द्रव्य है। उनमें जो विवक्षित परिणाम के त्याग से परिणामान्तर को प्राप्त करते हैं, वे परिणत हैं। जो विवक्षित परिणाम युक्त होते हैं, वे अपरिणत हैं। यह छट्ठा द्रव्यसूत्र है।
दुविहेत्यादि षट्सूत्री, गतिर्गमनं तां समापन्ना: प्राप्तास्तद्वन्तो गतिसमापन्ना:, ये हि पृथिवी-कायिकाद्यायुष्कोदयात् पृथिवीकायिकादिव्यपदेशवन्तो विग्रहगत्या उत्पत्तिस्थानं व्रजन्ति, अगतिसमापन्नास्तु स्थितिमन्त:। द्रव्यसूत्रे गतिर्गमनमात्रमेव, शेषं तथैवेति।
दुविहे इत्यादि छह सूत्र हैं। गति का अर्थ है गमन। गमन को प्राप्त करना अथवा गमनवंत होना गति समापन्न है। जो पृथ्वीकायिक आदि आयुष्य के उदय से पृथ्वीकायिक आदि संज्ञा वाले विग्रहगति से उत्पत्ति स्थान में जाते हैं, वे गति समापन्न हैं। अगति समापन्न स्थितिवान् होते हैं। द्रव्य सूत्र में गति-गमनमात्र ही हे, शेष उसी प्रकार है।
दुविहा पुढवीत्यादि षट्सूत्री, अनन्तरं सम्प्रत्येव समये क्वचिदाकाशदेशे अवगाढा: आश्रितास्त एवाऽनन्तरावगाढका:, येषां तु द्वयादय: समया अवगाढानां ते परम्परावगाढका:, अथवा विवक्षितं क्षेत्र द्रव्यं वाऽपेक्ष्यानन्तरम् अव्यवधानेनावगाढा अनन्तरावगाढा इतरे तु परम्परावगाढा इति।
'दुविहा पुढ़वी' इत्यादि छह सूत्र हैं। अनंतर का अर्थ है—इसी समय किसी आकाश देश में अवगाढ़ अर्थात् आश्रित है वे ही अनंतर अवगाढ़क हैं। जो दो आदि समयों से अवगाढ़ हैं वे परम्परावगाढ़क है। अथवा विवक्षित क्षेत्र अथवा द्रव्य की अपेक्षा से अनंतर व्यवधान रहित जो अवगाढ़ हैं, वे अनंतरावगाढ़ हैं। उनसे भिन्न परंपरावगाढ़ हैं।
सू. १५१,१५२. दुविधे काले....चेव।
(टी.) अनन्तरं द्रव्यस्वरूपमुक्तम्, अधुना द्रव्याधिकारादेव द्रव्यविशेषयो: कालाऽऽकाशयो द्विसूत्र्या प्ररूपणामाह, तत्र कल्यते सङ्ख्यायतेऽसावनेन वा कलनं वा कलासमूहो वेति काल: वर्ततना-परत्वा-ऽपरत्वादिलक्षण:, स चावसर्प्पिण्युत्सर्प्पिणीरूपतया द्विविधो द्विस्थानकानुरोधादुक्त:, अन्यथाऽवस्थितलक्षणो महाविदेह-भोगभूमिसम्भवी तृतीयोऽप्यस्तीति।
द्रव्य का स्वरूप बतलाने के बाद सम्प्रति द्रव्य के अधिकार में ही द्रव्य विशेष काल, आकाश आदि दो सूत्रों की प्ररूपणा करते हुए कहते हैं—जिसके द्वारा कलन-गणना की जाती है, वह काल है। अथवा गणना समूह भी काल है। वह वर्तना, परत्व, अपरत्व आदि लक्षणवाला है। उसके दो भेद—उत्सर्पिणी, अवसर्पिणी को 'द्विस्थानक' के अधिकार में बताया गया है। अन्यथा महाविदेह भोगभूमि में होनेवाला अवस्थित लक्षण वाला तीसरा भेद भी है।
आगासेत्ति सर्वद्रव्यस्वभावानाकाशयति आदीपयति तेषां स्वभावलाभेऽवस्थानदानादित्याकाशम्, आङ् मर्यादा-ऽभिविधिवाची, तत्र मर्यादायामाकाशे भवन्तोऽपि भावा: स्वात्मन्येवाऽऽसते नाकाशतां यान्तीत्येवं तेषामात्मसादकरणाद्, अभिविधौ तु सर्वभावव्यापनादाकाशमिति, तत्र लोको यत्राकाशदेशे धर्मास्तिकायादिद्रव्याणां वृत्तिरस्ति स एवाकाशं लोकाकाशमिति, विपरीतमलोकाकाशमिति।
आगासेत्ति-सब द्रव्यों के स्वभाव को जो प्रकाशित करता है, प्रकट करता है, वह आकाश है। जो पदार्थों को उनके स्वभाव में रखता है, वह आकाश है। आङ् मर्यादा और अभिविधि का वाचक है। आकाश शब्द में मर्यादा से तात्पर्य है कि उसमें रहने वाले पदार्थ अपने स्वरूप में ही रहते हैं। वे आकाशता को प्राप्त नहीं होते हैं। क्योंकि आकाश उन्हें आत्मसात् नहीं करता है। अभिविधि का तात्पर्य है—समस्त पदार्थ को व्यापित करना। इसी कारण से वह आकाश है। लोक का अर्थ है—जिस आकाश देश में धर्मास्तिकाय आदि द्रव्यों की वृत्ति है, वह आकाश लोकाकाश है। अलोकाकाश उससे विपरीत है।
सू. १५३-१६६. णेरडयाणं....अभवसिहिए चेव।
(टी.) अनन्तरं लोकालोकभेदेनाकाशद्वैविध्यमुक्तम्, लोकश्च शरीरि-शरीराणां सर्वत आश्रयस्वरूप इति नारकादिशरीरदण्डकेन शरीरप्ररूपणामाह-णेरइयाण-मित्यादि प्राय: कण्ठ्यम्, नवरं शीर्यते अनुक्षणं चया-पचयाभ्यां विनश्यतीति शरीरम्, तदेव सदनादिधर्मतया-ऽनुकम्पितत्वात् शरीरकम्, ते च द्वे प्रज्ञप्ते जिनै:, अभ्यन्त: मध्ये भवमाभ्यन्तरम्, आभ्यन्तरत्वं च तस्य जीवप्रदेशै: सह क्षीर नारिच्याथन भवनात् भवान्तरगतावपि च जीवस्यानुगतिप्रधानत्वादपवरकाद्यन्त: प्रविष्टपुरुषवदनतिशयिनामप्रत्यक्षत्वाच्चेति, तथा बहिर्भवं बाह्यम्, बाह्यता चास्य जीवप्रदेशै: कस्यापि केषुचिद-वयवेष्वव्याप्तेर्भवान्तराननुयायित्वान्निरतिशयानामपि प्राय: प्रत्यक्षत्वाच्चेति।
अनंतर सूत्र में लोक और अलोक के भेद से आकाश की द्विविधता कही गई। लोक शरीरी-जीव और शरीर सबका आश्रय स्वरूप है, अत: नारक आदि शरीर दंडकों से शरीर की प्ररूपणा करने के लिए कहा है—'णेरइयाणं' इत्यादि। यह प्राय: स्पष्ट है। तथापि जो प्रतिक्षण शीर्ण होता है, चयापचय के द्वारा नष्ट होता है, वह शरीर है। वही सदनादि धर्म से अनुकंपित होने से शरीर है। अर्थात् शरीर जीव को आश्रय देता है, यह उसकी अनुकंपा है। जिन भगवान ने दो शरीर कहे हैं। आभ्यन्तर—जो मध्य में होता है, वह आभ्यन्तर है। उसकी आभ्यन्तरता इस रूप में है—
• वह जीव प्रदेशों के साथ क्षीर-नीर न्याय से लोलीभूत होता है।
• भवान्तर गमन में भी जीव का अनुगमन करता है।
• अनतिशायी—अतिशय रहित पुरुष के आवरण आदि के अंत: प्रविष्ट पुरुष की तरह अप्रत्यक्ष होता है।
जो बाहर होता है, वह बाह्य है। इसकी जीव प्रदेशों में बाह्यता इस प्रकार है—
• किसी के भी शरीर के किसी अवयव में जीव प्रदेश की अव्याप्ति होती है।
• भवान्तर में यह अनुगमन नहीं करता है।
• प्राय: निरतिशय व्यक्तियों के भी प्रत्यक्ष होता है।
तत्राभ्यन्तरं कम्मए त्ति कार्मणशरीर-नामकर्मोदय-निर्वरत्यमशेषकर्मणां प्ररोहभूमिराधारभूतम्, तथा संसार्यात्मनां गत्यन्तरसङ्क्रमणे साधकतमं तत् कार्मणवर्गणास्वरूपम्, कमैव कर्मकमिति, कर्मकग्रहणे च तैजसमपि गृहीतं द्रष्टव्यम्, तयोरव्यभिचारित्वेनैकत्वस्य विवक्षितत्वादिति। एवं देवाणं भाणियव्वं ति, अयमर्थ:—यथा नैरयिकाणां शरीरद्वयं भणितमेवं देवानाम् असुरादीनां वैमानिकान्तानां भणितव्यम्, कार्मण-वैक्रिययोरेव तेषां भावात्, चतुर्विशतिदण्डकस्य च विवक्षितत्वादिति।
'आभ्यंतरं कम्मए'—कार्मण शरीर आभ्यन्तर है। कार्मण शरीर नामकर्म के उदय से निर्वर्तित है। समस्त कर्मों की उत्पत्ति का आधार है। समस्त संसारी जीवों के भवान्तर संक्रमण में जो साधकतम शरीर है, वह कार्मण वर्गणा के स्वरूप में कार्मण शरीर है। कर्म ही कर्मक है। कर्मक का ग्रहण करने पर तैजस् का ग्रहण स्वत: हो जाता है क्योंकि दोनों में एकत्व अव्यभिचारी रूप से है। इसी प्रकार से देवताओं का भी जानना चाहिए। इसका तात्पर्य है कि जैसे नैरयिकों के दो शरीर कहे गए हैं, उसी प्रकार असुरकुमार आदि से लेकर वैमानिक पर्यंत देवों का भी जानना चाहिए। उनके कार्मण और वैक्रिय शरीर ही होते हैं। क्योंकि यहां चौबीस दंडकों की विवक्षा है।
पुढवीत्यादि, पृथिव्यादीनां तु बाह्ममौदारिक-मौदारिकशरीरनामकमोदयादुदारपुद्गलनिर्वृत्तमौदारिकम्, केवलमेकेन्द्रियाणामस्थ्यादिविरहितम्, वायूनां वैक्रियं यत्तन्न विवक्षितं प्रायिकत्वात् तस्येति।
पुढवीत्यादि—पृथ्वी आदि के औदारिक बाह्य है। औदारिक नामकर्म के उदय से उदार पुद्गलों से निष्पन्न शरीर औदारिक है। केवल एकेन्द्रिय के यह शरीर अस्थि आदि से रहित होता है। वायु के वैक्रिय होता है, किंतु वह प्रचलित होने से विवक्षित नहीं है।
बेइंदियाणमित्यादि, अस्थि-मांस-शोणितैर्बद्धं नद्ध यत्तत्तथा, द्वीन्द्रियादीनामौदारिकत्वेऽपि शरीरस्यायं विशेष:।
द्वीन्द्रिय आदि का औदारिक शरीर अस्थि, मांस, शोणित आदि से निबद्ध होता है। द्वीन्द्रिय आदि के औदारिक होने पर भी उनके शरीर की यह विशेषता है।
पंचेदियेत्यादि, पञ्चेन्द्रियतिर्यङ्-मनुष्याणां पुनरयं विशेषो यदस्थि-मांस-शोणित-स्नायु-शिराबद्धमिति, अस्थ्यादयस्तु प्रतीता इति।
पंचेन्द्रिय तिर्यंच और मनुष्य के पुन: यह विशेष होता है कि उनका शरीर अस्थि, मांस, शोणित और शिरा से युक्त होता है। अस्थि आदि ज्ञात ही हैं।
प्रकारान्तरेण चतुर्विंशतिदण्डकेन शरीरप्ररूपणामेवाह-विग्गहेत्यादि, विग्रहगति: वक्रगतिर्यदा विश्रेणि-व्यवस्थितमुत्पत्तिस्थानं गन्तव्यं भवति तदा या स्यात्तां समापन्ना विग्रहगतिसमापन्नास्तेषां द्वे शरीरे, इह तैजस-कार्मणयोर्भेदेन विवक्षेति, एवं दण्डक:।
प्रकारान्तर से चौबीस दंडकों के द्वारा शरीर की प्ररूपणा करते हैं—विग्रह इत्यादि। विग्रहगति-वक्रगति है। जब विश्रेणी में अवस्थित उत्पत्ति स्थान में जाना होता है, तब विग्रहगति होती है। उससे समापन्न जीव विग्रहगति समापन्नक है। उनके उस समय दो शरीर होते हैं। यहां तैजस् और कार्मण के भेद से उनकी विवक्षा है। इस प्रकार दंडक का विवेचन है।
शरीराधिकारात् शरीरोत्पत्तिं दण्डकेन निरूपयन्नाह-नेरइयाणमित्यादि, कण्ठ्यम्, किन्तु राग-द्वेषजनितकर्मणा शरीरोत्पत्ति: सा राग-द्वेषाभ्यामेवेति व्यपदिश्यते, कार्ये कारणोपचारादिति जाव वेमाणियाणं ति दण्डक: सूचित:।
शरीर के प्रसंग में शरीर की उत्पत्ति को दंडकों द्वारा निरूपित करते हुए कहते हैं—नैरयिक आदि। यह सुगम है। किन्तु शरीर की उत्पत्ति राग-द्वेष जनित कर्म से होती है। उसका राग-द्वेष से ही कथन होता है। यहां कार्य में कारण का उपचार है। यावत् वैमानिक से वैमानिक तक के दंडक सूचित हैं।
शरीराधिकाराच्छरीरनिर्वर्तनसूत्रम्, तदप्येवम्, नवर-मुत्पत्ति: आरम्भमात्रम्, निर्वर्त्तना तु निष्ठानयनमिति।
शरीराधिकार में शरीर निर्वर्त्न सूत्र भी इसी प्रकार है। तथापि उत्पत्ति का तात्पर्यं आरंभ मात्र से है। निर्वर्तना का तात्पर्य है—निष्पत्ति या पूर्णता।
शरीराधिकाराच्छरीरवतां राशिद्वयेन प्ररूपणामाह—दो कायेत्यादि। त्रसनामक्मोदयात् त्रस्यन्तीति त्रसा:, तेषां कायो राशिस्त्रसकाय:, स्थावरनामकर्मोदयात् तिष्ठन्तीत्येवंशीला: स्थावरा:, तेषां काय: स्थावरकाय इति। त्रस-स्थावरकाययोरेव द्वैविध्यप्ररूपणार्थं तसकायेत्यादि सूत्रद्वयं सुगमं चेति।
शरीराधिकार में शरीरधारियों की राशि द्वय से प्ररूपणा की है—'दो काय' इत्यादि। त्रसनाम कर्म के उदय से जो त्रसित होते हैं, वे त्रस हैं। उनकी काय-राशि त्रसकाय है। स्थावर नामकर्म के उदय से स्थिर रहना जिनका स्वभाव है, वे स्थावर हैं। उनका समूह स्थावरकाय है। त्रस और स्थावर की द्विविधता की प्ररूपणा के लिए 'त्रसकाय इत्यादि' सूत्रद्वय निरूपित है जो कि सुबोध है।
सू. १६७-१६९. दो दिसाओ....उदीणं चेव।
(टी.) पूर्वसूत्रे भव्या: शरीरिण उक्ता:, इतस्तद्विशेषाणामेव यद्यथा कर्तुमुचितं तत् तथा द्विस्थानकानुपातेनाह—दो दिसाओ इत्यादि, द्वे दिशौ काष्ठे अभिगृह्य अङ्गीकृत्य, तदभिमुखीभूयेत्यर्थ:, कल्पते युज्यते, निर्माता ग्रन्थाद् धनादेरिति निर्ग्रन्था: साधवस्तेषाम्, निर्ग्रन्थ्य: साध्व्यस्तासाम्, प्रव्राजयितुं रजोहरणादिदानेन, प्राचीनं प्राचीम्, पूर्वामित्यर्थ:, उदीचीनम् उदीचीम्, उत्तरामित्यर्थ:, उक्तं च—
पूर्वसूत्र में भव्य शरीरी का वर्णन किया गया। यहां उनमें विशेष जो हैं उनके लिए ही जो करना उचित है, वह दूसरे स्थान के अनुपात से बता रहे हैं—'दो दिसाओ' इत्यादि। दो दिशा अर्थात् पूर्व और उत्तर के अभिमुख हो जो ग्रंथियों से मुक्त है अथवा धन आदि से निर्गत हैं, उन निर्ग्रंथ-साधु-साध्वियों को रजोहरण आदि प्रदान कर प्रव्रजित करे। प्राचीन का अर्थ है पूर्व दिशा तथा उदीचीन का अर्थ है उत्तर दिशा। कहा भी है—
पुव्वामुहो उ उत्तरमुहो व्व देज्जाऽहवा पडिच्छेज्जा।
जाए जिणादओ वा हवेज्ज जिणचेइयाइं वा।।
(पञ्च. १३१)
पूर्वाभिमुख अथवा उत्तराभिमुख हो (गुरु दीक्षा आदि) प्रदान करे अथवा (शिष्य प्रव्रज्या आदि) ग्रहण करे। विशेषत: जिस दिशा में जिन (मन:पर्यवज्ञानी, अवधिज्ञानी, चतुर्दशपूर्वी आदि) हो अथवा जिन चैत्य हो।
एवमिति यथा प्रव्राजनसूत्रं दिगट्टयाभिलापेनाधीतमेवं मुण्डनादिसूत्राण्यपि घोडशाध्येतव्यानीति, तत्र मुण्डयितुं शिरोलोचत: १, शिक्षयितुं ग्रहणशिक्षापेक्षया सूत्रार्थौ ग्राहयितुम्, आसेवनाशिक्षापेक्षया तु प्रत्युपेक्षणादि शिक्षयितुमिति २, उत्थापयितुं महात्रतेषु व्यवस्थापयितुम् ३, संभोजयितुं भोजनमण्डल्यां निवेशयितुम् ४, संवासयितुं संस्तारकमण्डल्यां निवेशयितुम् ५, सुष्ठु आ मर्यादया अधीयत इति स्वाध्याय: अङ्गादि:, तमुद्देष्टुं योगविधिक्रमेण सम्यग्योगेनाधीष्वेदमित्येवमुपदेष्टुमिति ६, समुद्देष्टुं योगसामाचार्यैव स्थिरपरिचितं कुर्विदमिति वक्तुमिति ७, अनुज्ञातुं तथैव सम्यगेतद् धारय अन्येषां च प्रवेदयेत्येवमभिधातुमिति ८, आलोचयितुं गुरवेऽपराधान्निवेदयितुमिति ९, प्रतिक्रमितुं प्रतिक्रमणं कर्त्तुमिति १०, निन्दितुमतिचारान् स्वसमक्षं जुगुप्सितुम्, आह च—सचरित्तपच्छयावो निंद (आवनि १०६२) त्ति ११, गर्हितुं गुरुसमक्षं तानेव जुगुप्सितुम्, आह च—गरहा वि तहाजातीयमेव नवरं परप्पयासणय (आवनि १०६३) त्ति १२, विउद्वित्तए त्ति व्यतिवर्त्तयितुं वित्रोटयितुं विकुट्टयितुं वा, अतिचारानुबन्धं विच्छेदयितुमित्यर्थ: १३, विशोधयितुमतिचार-पङ्कापेक्षयाऽऽत्मानं विमलीकर्त्तुमिति १४, अकरणतया पुनर्न करिष्यामीत्येवमभ्युत्थातुम् अभ्युपगन्तुमिति १५, यथार्हम् अतिचाराद्मपेक्षमा यथोचितं पापच्छेदकत्वात् प्रायश्चित्तविशोधकत्वाद्वा प्रायश्चित्तम्, उक्तं च—
'एवं' से तात्पर्य है कि जैसे प्रव्राजन सूत्र दो दिशाओं के कथन से अघीत है, वैसे ही मुंडन आदि सोलह सूत्र पठनीय हैं—
१. मुण्डयितुं-मुंडित करे—सिर का लुंचन करे।
२. शिक्षयितुं—शिक्षित करे।
• ग्रहण शिक्षा की अपेक्षा सूत्र और अर्थ का ग्रहण करे।
• आसेवन शिक्षा की अपेक्षा प्रतिलेखन आदि का प्रशिक्षण ले।
३. उत्थापयितुं—महाव्रतों में आरोपित करे।
४. संभोजयितुं—भोजनमंडली में सम्मिलित करे।
५. संवासयितुं—संस्तारक मंडली में सम्मिलित करे। स्वाध्याय-मर्यादापूर्वक अंग आदि का सम्यक् अध्ययन-स्वाध्याय है।
६. उद्देष्टुं—योगविधि क्रम से सम्यक्योगपूर्वक इसे पढ़ना चाहिए, ऐसा उपदेश देना उद्देश है।
७. समुद्देष्टुं—योग समाचारी से स्थिर और परिचित करने का निर्देश देना।
८. अनुज्ञातुं—सम्यक् प्रकार से धारण करने और दूसरों को पढ़ाने का कथन करना।
९. आलोचयितुं—गुरु के समक्ष अपनी भूलों का निवेदन करना।
१०. प्रतिक्रमितुं—प्रतिक्रमण करना।
११. निन्दितुं—अतिचारों की निंदा करना। कहा भी है— स्व आचरित का पश्चात्ताप करना निंदा है l
१२. ग्रहीतुं—गुरु के समक्ष भूलों की गर्हा-जुगुप्सा करना।
१३. विशोधयितुं—पाप पंक से आत्मा की विशुद्धि करना।
१४. अकरणाए—सावद्य प्रवृत्ति न करने के लिए अभ्युत्थित होना।
१५. यथार्हम्— अतिचार आदि की अपेक्षा से यथोचित पाप का छेदन करने से अथवा विशोधि करने से प्रायश्चित्त होता है। कहा भी है—
पावं छिंदइ जम्हा पायच्छित्तं तु भन्नए तेण।
पाएण वा वि चित्तं विसोहए तेण पच्छित्तं।।
(व्यभा ३५)
तप:कर्म निर्विकृतिकादिकं प्रतिपत्तुम् अभ्युपगन्तु-मिति १६। सप्तदशं सूत्रं साक्षादेवाह—दो दिसेत्यादि पश्चिमैवाङ्मयपरिहारार्थमपश्चिमा सा चासौ मरणमेव योऽन्तस्तत्र भवा मारणान्तिकी च सा चासौ संलिख्यतेऽनया शरीर-कषायादीति संलेखना तपोविशेष: सा चेति अपश्चिममारणान्तिकसंलेखना, तस्या: झूसण त्ति जोषणा सेवा, तया, तल्लक्षणधर्मेणेत्यर्थ:, झूसियाणं ति सेवितानाम्, तद्युक्तानामित्यर्थ:, तया वा झूषितानां क्षपितानां क्षपितदेहानामित्यर्थ:, तथा भक्तपाने प्रत्याख्याते यैस्ते तथा, तेषाम्, पादपवदुपगतानाम् अचेष्टतया स्थितानाम्, अनशन-विशेषं प्रतिपन्नानामित्यर्थ:, कालं मरणकालमनवकाजङ्क्षतां तत्रानुत्सुकानां विहर्त्तुं स्थातुमिति १७। एवमेतानि दिक्सूत्राण्यादितोऽष्टादश। सर्वत्र यन्न व्याख्यातं तत् सुगमत्वादिति।
१६. तप: निर्विगय आदि, प्रतिपत्तुम् स्वीकार करने हेतु। सतरहवें सूत्र के लिए साक्षात् निर्देश करते हैं—दो दिशा आदि।
१७. अपश्चिममारणांतिकसंलेखना—इसमें तीन शब्द हैं। अपश्चिम-पश्चिम ही अमंगल है, अत: उसके परिहार के लिए अपश्चिम है। मारणांतिकी-मरण ही जिसका अंत है, वह मारणांतिकी है। संलेखना जिससे शरीर, कषाय आदि कृश होते हैं, वह तप विशेष संलेखना है। इस प्रकार वह अपश्चिम-मारणांतिक संलेखना है। उसकी झूसण-सेवा (आराधना) झूसियाणं—उस आराधना से युक्त जो हैं अथवा जिनका देह क्षीण हो जाता है, जिनके द्वारा भक्तपान का प्रत्याख्यान किया गया है, पाद-पवदुपगतानाम् का अर्थ है। पूर्ण निश्चेष्टतया जो स्थित है, उनका अनशन विशेष प्रतिपन्न का कालं-मरणकाल की, अनवकांक्षतां-उत्सुकता नहीं रखते हुए जो स्थित हैं। इस प्रकार ये अठारह दिक् सूत्र कहे गए हैं। जहां व्याख्या नहीं की गई है, उसका कारण सुगमता है।
।। द्विस्थानकस्य प्रथमोदह्देशको विवरणत: समाप्त:।।
(द्वितीय स्थानक के प्रथम उद्देशक का विवरण समाप्त)
द्वितीय उद्देशक
सू. १७०-१७२. जे देवा....एक्कगमा।
(टी.) इहानन्तरोहदेशके जीवाजीवधर्मा द्वित्वविशिष्टा उक्ता:, द्वितीयोद्देशके तु द्वित्वविशिष्टा एव जीवधर्मा उच्यन्ते, इत्यनेन सम्बन्धेन आयातस्यास्योद्देशकस्येद-मादिसूत्रम्-जे देवेत्यादि। अस्य चानन्तरसूत्रेण सहाय-मभिसम्बन्ध:—प्रथमोद्देशकान्त्यसूत्रे पादपोपगमनमुक्तम्, तस्माच्च देवत्वं केषाञ्चिद्धवतीति देवविशेषभणनेन तत्कर्मबन्ध-वेदने प्रतिपादयन्नाह-जे देवेत्यादि। ये देवा: सुरा: वक्ष्यमाणविशेषणेभ्यो वैमानिका अनशनादेरुत्पन्ना: , किंभूता:? उड्ढ त्ति ऊर्ध्वलोकस्तत्रोपपन्नका: उत्पन्ना ऊर्ध्वोपपन्नका:, ते च द्विधा-कल्पोपपन्नका: सौधर्मादि-देवलोकोत्पन्नास्तथा विमानोपपन्नका: ग्रैवेयका-ऽनुत्तरलक्षणविमानोत्पन्ना:, कल्पातीता इत्यर्थ:।
इसके अनन्तर उद्देशक में द्वित्व विशिष्ट जीव और अजीव धर्मों का विवेचन किया है। दूसरे उद्देशक में द्वित्व विशिष्ट ही जीव धर्मों का कथन करते हें। अत: इस सम्बन्ध आगामी उद्देशक का यह आदि सूत्र है—'जे देवेत्यादि’। इसका पूर्ववर्ती सूत्र से यह अभिसंबंध है। प्रथम उद्देशक के अंतिम सूत्र में पादोपगमन अनशन का वर्णन किया है। उससे किसी के देवत्व की प्राप्ति होती है। इस प्रकार देव विशेष के कथन द्वारा कर्मबंध वेदन का प्रतिपादन करते हुए कहते हैं—'जे देवे इत्यादि'। जो देव—सुर वक्ष्यमाण विशेषण से वैमानिक देव अनशन आदि से उत्पन्न हैं, वे कैसे है?
ऊर्ध्वं अर्थात् वे कैसे हें? ऊर्ध्वलोक में उत्पन्न ऊर्ध्वोपपन्नक हैं। वे दो प्रकार के हैं—
१. कल्पोपन्नक-सौधर्म आदि देवलोक में उत्पन्न।
२. विमानोपपन्नक-ग्रेवैयक और अनुत्तर विमान में उत्पन्न अर्थात् कल्पातीत।
तथा परे चारोववन्नग ति चरन्ति भ्रमन्ति ज्योतिष्कविमानानि यत्र स चारो ज्योतिश्चक्रक्षेत्रं समस्तमेव, व्युत्पत्त्यर्थ-मात्रानपेक्षणेन शब्दप्रवृत्ति-निमित्ताश्रयणात्, तत्रोपपन्नकाश्चारोपपन्नका: ज्योतिष्का:, न च पादपोगमनादे-र्ज्योतिष्कत्वं न भवति, परिणामविशेषादिति, तेऽपि च द्विधैव, तथाहि—चारे ज्योतिश्चक्रक्षेत्रे स्थितिरिव येषां ते चारस्थितिका: समयक्षेत्रबहिर्वर्तिनो घण्टाकृतय इत्यर्थ:, तथा गतौ रतिर्येषां ते गतिरतिका:, समयक्षेत्रवर्तिन इत्यर्थ:, गतिरतयश्चासततगतयोऽपि भवन्तीत्यत आह-गतिं गमनं समिति सततमापन्नका: प्राप्ता गति-समापन्नका: , अनुपरतगतय इत्यर्थ:, तेषां देवानां द्विविधानां पुनर्द्धिविधानां सदा नित्यं समितं सन्ततं यत् पापं कर्म ज्ञानावरणादि, सततबन्धकत्वात् जीवानाम्, क्रियते बध्यते, कर्मकर्तृप्रयोगोऽयम्, भवति सम्पद्यत इत्यर्थ:, ते देवास्तस्य कर्मण: आबाधाकालातिक्रमे सति तत्थगया वि त्ति अपिरेवकारार्थस्तस्य चैवं प्रयोग:-तत्रैव देवभव एव कल्पातीतानां क्षेत्रान्तरादिगमनासम्भवात्, इह तत्रान्यत्रशन्दाभ्यां भव एव विवक्षित:, न क्षेत्र-शयना-ऽऽसनादीति, गता: वर्त्तमाना एके केचन देवा वेदनाम् उदयं विपाकं वेदयन्ति अनुभवन्ति, अन्नत्थगया वि त्ति देवभवादन्यत्रैव भवान्तरे गता उत्पन्ना वेदनामनुभवन्ति, केचित्तृभयत्रापि, अन्ये विपाकोदयापेक्षया नोभयत्रापीति, एतच्च विकल्पद्वयं सूत्रे नाश्रितम्, द्वित्वाधिकारादिति।
उनके अतिरिक्त चारोपपन्नरक हैं। जहां ज्योतिष्क विमान भ्रमण करते हैं, वह 'चार' है। यह व्युत्पत्तिपरक अर्थ की अपेक्षा से नहीं, किंतु शब्द की प्रवृत्ति के निमित्त की अपेक्षा से है। वहां उत्पन्न चारोपपन्न-ज्योतिष्क देव हैं। पादपोगमन अनशनधारी ज्योतिष्क देव नहीं बनते हैं क्योंकि उनके परिणाम विशेष होते हैं। ज्योतिष्क भी दो प्रकार के हैं जैसे—चार स्थितिक-चार-ज्योतिश्चक्र में जिनकी स्थिति है, वे 'चार स्थितिक' हैं। समयक्षेत्र के बहिर्वती घंटाकृति आदि हैं। जिनकी गति में रति है वे समयक्षेत्रवती 'गतिरतिक' हैं और गतिरतिक असततगति वाले भी होते हें। अत: कहा गया, जो सतत गति को प्राप्त हैं अथवा गति से उपरत नहीं हैं वे गतिसमापन्नक अनुपरतगति हैं। उन देवों के (दो प्रकार के देवों के) सदा समित जो पापकर्म (ज्ञानावरण आदि जो निरंतर जीव के बंधते हैं) का बंध होता है। यह कर्मवाच्य का प्रयोग है। भवति अर्थात् होता है। वे देव अबाधाकाल संपन्न होने पर उसी देवभव में उदय विपाक का अनुभव करते हैं। अपि यहां निश्चय के अर्थ में प्रयुक्त है। उसका प्रयोग इस प्रकार है—तत्रैव अर्थात् देव भव में ही क्योंकि कल्पातीत देवलोक के देवों का क्षेत्रान्तर आदि में गमन संभव नहीं है। यहां 'तत्र' और 'अन्यत्र' शब्दों से भव ही विवक्षित है। क्षेत्र, शयन आसन आदि नहीं है। तत्रगता में 'गता' का अर्थ वर्तमानवर्ती हैं। कुछ देव वेदना का अनुभव करते हैं। दूसरे विपाकोदय की अपेक्षा से उभयत्र भी अनुभव नहीं करते हैं। द्वित्व अधिकार होने से ये दो विकल्प सूत्र में नहीं है।
सूत्रोक्तमेव विकल्पद्वयं सर्वजीवेषु चतुर्विंशतिदण्डकेन प्ररूपयन्नाह-नेरइयाणमित्यादि प्राय: सुगमम्, नवरं तत्थगया वि अन्नत्थगया वि एवमभिलापेन दण्डको नेयो यावत् पञ्चेन्द्रियतिर्यञ्चोऽत एवाह—जावेत्यादि।
सूत्रोक्त दो विकल्पों को ही सर्व जीवों में चौबीस दंडकों के द्वारा प्ररूपित करते हुए कहते हैं—नेरइयाणां इत्यादि’। यह प्राय: सुगम है। तथापि उस भव में ही और भवान्तर में ही इस कथन के द्वारा पंचेन्द्रिय तिर्यञ्च तक के दंडक ज्ञेय हैं। अत: एव कहा है—जाव इत्यादि।
मनुष्येषु पुनरभिलापविशेषो दृश्य:, यथा—इहगता वि एगइया इति, सूत्रकारो हि मनुष्योऽतस्तत्रेत्येवंभूतं परोक्षानासन्ननिर्द्देशं विमुच्य मनुष्यसूत्रे इहेत्येवं निर्दिशति स्म, मनुष्यभवस्य स्वीकृतत्वेन प्रत्यक्षासन्नवाचिन 'इदं' शब्दस्य विषयत्वादिति, अत एवाह—मणुस्सवज्जा सेसा एक्कगम त्ति, शेषा: व्यन्तर-ज्योतिष्क-वैमानिका एकगमा: तुल्याभिलापा:।
मनुष्यों में पुन: अभिलाप विशेष द्रष्टव्य है। जैसे—इहगता....एगइया इति'—सूत्रकार स्वयं मनुष्य है। अत: उन्होंने मनुष्य सूत्र में परोक्ष अनासन्न 'तत्थ' को छोड़ 'इह' का प्रयोग किया है। क्योंकि मनुष्य भव की स्वीकृति से प्रत्यक्ष आसन्नवाची 'इदं' शब्द विषयीभूत होता है। इसलिए कहा है—मनुष्य को छोड़ शेष-व्यंतर, ज्योतिष्क, वैमानिक आदि एकगम-समान कथन वाले हैं।
ननु प्रथमसूत्र एव ज्योतिष्क-वैमानिकदेवानां विवक्षितार्थस्याभिहितत्वात् किं पुनरिह तद्भणनेनेति?,
प्रश्न—प्रथम सूत्र में विवक्षित अर्थ के कथन से ज्योतिष्क और वैमानिक देवों का वर्णन हो गया, पुन: यहां उनके कथन से क्या प्रयोजन है?
उच्यते, तत्रानुष्ठानफलदर्शनप्रसङ्गेन भेदतश्चोक्त-त्वाद्, इह तु दण्डकक्रमेण सामान्यतश्चोक्तत्वादिति न दोष:, दृश्यते चेह तत्र तत्र विशेषोक्तावपि सामान्योक्तिरितरोक्तौ त्वितरेति।
समाधान—क्योंकि वहां अनुष्ठान के फल को दिखाने के प्रसंग में भेदपूर्वक कहा गया है। यहां दंडक के क्रम में सामान्य रूप से कथन करने से दोष नहीं है। यह देखा जाता है कि वहां-वहां विशेष कथन होने पर भी सामान्योक्ति से भिन्न रूप में कहा जाता है। अत: यहां उनका कथन किया गया है।
सू. १७३-१७६. णेरइया....जाव मणुस्सा।
(टी.) तत्रगता वेदनां वेदयन्तीत्युक्तमतो नारकादीनां गतिं तद्विपर्यस्तामागतिं च निरूपयन्नाह-नेरइयेत्यादि दण्डक: कण्ठ्य:, नवरं नैरयिका नारका द्वयो: मनुष्य-गतितिर्यग्गतिलक्षणयोर्गत्योरधिकरणभूतयोर्गतिर्येषां ते तथा, द्वाभ्यामेताभ्यामेवावधिभूताभ्यामागति: आगमनं येषां ते तथा, उदितनारकायुर्नारक एव व्यपदिश्यते, अत उच्यते णेरइए णेरइएसु त्ति, नारकेषु मध्ये इत्यर्थ:, इह चोद्देशक्रमव्यत्ययात् प्रथमवाक्येनाऽऽगतिरुक्ता, से चेव णं से त्ति यो मानुषत्वादितो नरकं गत: स एवासौ नारको नान्य:, अनेनैकान्तानित्यत्वं निरस्तमिति।
उस-उस भव में वेदना का वेदन करते हैं, ऐसा कथन करते हुए नारक आदि की गति और उससे विपरीत आगति-आगमन का निरूपण करते हुए कहते हैं—'णेरइए इत्यादि' ये दंडक सुगम है। तथापि नैरयिकों के मनुष्य और तिर्यंच लक्षण वाली आधारभूत दो ही गति हैं और इन दो गतियों से ही उनकी आगति होती है। ऐसे नैरयिक जो उदित नरकायु है, उन्हें नारक ही कहा जाता है। अत: कहा गया—नेरइए णेरइएसु—इसका तात्पर्यार्थ है नैरयिक नरक में। यहां उद्देश क्रम के व्यत्यय से प्रथम वाक्य में आगति कही गई है। से चेव णं से से तात्पर्य है जो मनुष्य आदि से नरक में गया, वही नारक है, अन्य नहीं है। इससे एकांत अनित्यत्व निरस्त होता है।
विप्पजहमाणे त्ति विप्रजहन् परित्यजन्, इह च भूतभावतया नारकव्यपदेश:, अनेन वाक्येन गतिरुक्ता, इत्थं च व्याख्यातं 'तेजस्कायिका द्वयागतयस्तिर्यङ्-मनुष्यापेक्षया एकगतयस्तिर्यगपेक्षये' ति वाक्यमुप-जीव्येति, एवं असुरकुमारा वि त्ति, नारकवद्वक्तव्या इत्यर्थ:, नवरं ति केवलमयं विशेष:—तिर्यक्षु न पञ्चेन्द्रियेष्वेवोत्पद्यन्ते पृथिव्यादिष्वपि तदुत्पत्तेरित्यत: सामान्यत आह—से चेव णं से इत्यादि जाव तिरिक्खजोणियत्ताए वा गच्छेज्ज ति,
'विप्पजहमाण'—छोड़ते हुए, यहां अतीत भाव की अपेक्षा नरक का कथन किया गया है। इस वाक्य से गति का कथन किया गया है। इस प्रकार व्याख्या की गई है—तैजस्-काय में तिर्यंच और मनुष्य की अपेक्षा से आगति दो और तिर्यच की अपेक्षा गति एक है। यह वाक्य इसका उपजीव्य-स्रोत है। इसी प्रकार से असुरकुमार भी—यहां नरक की तरह ही वक्तव्यता है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। तथापि केवल यही विशेष है कि असुरकुमार पंचेन्द्रिय में ही पैदा होते हैं, ऐसा नहीं है किंतु तिर्यंच—पृथ्वी आदि में भी उनकी उत्पत्ति होती है। अत: सामान्य रूप में कहा है—'जे से.....जाव तिरिक्खजोणियत्ताए वा गच्छेज्जा'।
एवं सव्वदेव त्ति असुरवत् द्वादशापि दण्डकदेव-पदानि वाच्यानि, तेषामप्येकेन्द्रियेषूत्पत्तेरिति। णोपुढवि-काइएहिंतो ति अनेन पृथिवीकायिकनिषेध-द्वारेणाप्कायिकादय: सर्वे गृहीता द्विस्थानकानुरोधादिति, तेभ्यो वा नारकवर्जेभ्य: समुत्पद्येत। णोपुढविकाइयत्ताए त्ति देव—नारक-वर्ज्जाप्कायादितया गच्छेदिति, एवं जाव माणुस्स त्ति, यथा पृथिवीकायिका दुगइया इत्यादि-भिरभिलापैरुक्ता एवमेभिरेवाप्कायादयो मनुष्यावसाना: पृथिवीकायिक-शब्दस्थाने ऽप्कायादिव्यपदेशं कुर्वद्भिरभिधातव्या इति। व्यन्तरादयस्तु पूर्वमतिदिष्टा एवेति।
इस प्रकार असुरकुमार की तरह बारह ही दंडक देव-पद वाच्य हैं। क्योंकि उनकी भी एकेन्द्रिय में उत्पत्ति होती है। 'णो पुढवीकाइय'....इस पद से पृथ्वीकाय के निषेध के द्वारा अप्काय आदि सभी द्विस्थानक के अनुपात से गृहीत हैं। वे भी नरक के सिवाय कहीं भी पैदा हो सकते हैं। 'णोपुढविकाइयत्ताए' अर्थात् देव और नरक को छोड़कर अप्काय आदि में जाते है। 'एवं' जाव माणुस्स' अर्थात् जैसे पृथ्वीकायिक जीव 'द्विगतिक' आदि आलापक से कहे गए, इसी प्रकार अप्काय आदि से मनुष्य पर्यंत 'पृथ्वीकाय' शब्द के स्थान पर 'अप्काय' आदि कथन करते हुए अभिधातव्य है। व्यंतर आदि पूर्व में ही कथित हैं।
सू. १७७-१८०. दुविहा णेरइया........ जाव वेमाणिया।
(टी.) जीवाधिकारादेव भव्यादिविशेषणै: षोडशभिर्दण्डकप्ररूपणामाह। तत्र भव्यदण्डक: कण्ठ्य:। अनन्तरदण्डके अणंतर त्ति एकस्मादनन्तरमुत्पन्ना ये तेऽनन्तरोपपन्नका:, तदन्यथा तु परम्परोपपन्नका:, विवक्षितदेशापेक्षया वा येऽनन्तरतयोत्पन्नास्ते आद्या:, परम्परयात्वितरे इति। गतिदण्डके गतिसमापन्नका नरकं गच्छन्त:, इतरे तु तत्र ये गता:, अथवा गतिसमापन्ना नारकत्वं प्राप्ता इतरे तु द्रव्यनारका:, अथवा चल-स्थिरत्वापेक्षया नेया इति ३। प्रथमसमयदण्डके पढमेत्यादि, प्रथम: समय उपपन्नानां येषां ते प्रथमसमयोपन्नका:, तदन्ये अप्रथमसमयोपपन्नका इति ४।
जीवाधिकार से ही भव्य आदि विशेषणों से सोलह दंडकों से प्ररूपणा करते हैं। भव्य दंडक सुगम है। अनंतर-एक के बाद जो अनंतर उत्पन्न अथवा विवक्षित देश की अपेक्षा से जो अनंतरतया उत्पन्न हैं वे अनंतरोपपन्नक हैं और जो इतर हैं वे परंपरोपपन्नक हैं। गति दंडक में गतिसमापन्नक का अर्थ है नरक में जाते हुए और अगतिसमापन्नक जो वहां गए हुए हैं अथवा गतिसमापन्ना-नारकत्व को प्राप्त और उससे भिन्न द्रव्यनारक हैं। अथवा चल और स्थिर की अपेक्षा से यह ज्ञेय है। प्रथम समय के दंडक में पढमेत्यादि है। प्रथम समय में उत्पन्न नेरयिक प्रथम समयोपपन्न हैं, उससे अतिरिक्त अप्रथमसमयोपपन्न हैं।
सू. १८९-१९२. दुविधा णेरइया......जाव वेमाणिया।
(टी.) आहारदण्डके आहारका: सदैव, अनाहारकास्तु विग्रहगतावेकं द्वौ वा समयौ ये नाडीमध्ये मृत्वा तत्रैवोत्पद्यन्ते, ये त्वन्यथा ते त्रीनिति। उच्छासदण्डके उच्छ्वसन्तीत्युच्छासकास्तत्पर्याप्ति-पर्याप्तका:, तदन्ये तु नोच्छासका:। इन्द्रियदण्डके सेन्द्रिया: इन्द्रियपर्याप्त्या पर्याप्ता:, तदपर्याप्तास्तु अनिन्द्रिया:। पर्याप्तदण्डके पर्याप्ता: पर्याप्तनामकर्मोदयादितरे त्वितरोदयादिति। संज्ञिदण्डके संज्ञिनो मन:पर्याप्त्या पर्याप्तका:, तया अपर्याप्तकास्तु ये ते असंज्ञिन इति। एवं पंचिंदियेत्यादि, अस्यायमर्थ:—यथा नारका: संज्ञ्यसंज्ञिभेदेनोक्ता: एवं विगलेंदियबज्ज त्ति, विकलानि आपरिपूर्णानि सङ्ख्ययेन्द्रियाणि येषां ते विकलेन्द्रिया:, तान् पृथिव्यादीन् द्वित्रिचतुरिन्द्रियांश्च वर्ज्जयित्वा येऽन्ये चतुर्विंशतिदण्डके पञ्चेन्द्रिया असुरादयो भवन्ति ते सर्वेऽपि संज्ञयसंज्ञितया वाच्या:। दण्डकावसानमाह-जाव वेमाणिय त्ति वैमानिकपर्यवसाना अप्येवं वाच्या इति।
आहार दंडक में सदैव आहारक होते हैं। अनाहारक-विग्रहगति में जो त्रस नाड़ी के मध्य मरकर उसी में उत्पन्न होते हैं, वे एक या दो समय अनाहारक होते हैं। जो इससे भिन्न हैं, वे तीन समय अनाहारक होते हैं। उच्छ्वास दंडक में जो उच्छ्वास लेते हैं, वे उस पर्याप्ति से पर्याप्तक होते हैं। उससे विपरीत नोउच्छवासक हैं। इंद्रिय दंडक में जो इंद्रिय पर्याप्त से पर्याप्त हैं, वे सेन्द्रिय हैं। जो उससे अपर्याप्त हैं, वे अनिन्द्रिय हैं। पर्याप्त दंडक में जिनके पर्याप्त नामकर्म का उदय है वे पर्याप्तक हें। जिनके अपर्याप्त नामकर्म का उदय है, वे अपर्याप्तक हैं। संज्ञी दंडक में जो मन:पर्याप्ति से पर्याप्त हैं, वे संज्ञी और उससे जो अपर्याप्त हैं, वे असंज्ञी हें। 'एवं पंचेन्द्रियेत्यादि' अर्थात् जैसे नारक संज्ञी, असंज्ञी भेद से कहे गए हैं विकलेन्द्रिय को छोड़कर जो असुरकुमार आदि पंचेन्द्रिय हैं, वे सभी संज्ञी-असंज्ञी रूप से वाच्य हैं। विकलेन्द्रिय—जिसके इन्द्रियों की संख्या आपरिपूर्ण है, वे पृथ्वी आदि तथा द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय विकलेन्द्रिय है। दंडकों की संपन्नता में कहते हैं—जाव वेमाणिय'। वैमानिक तक के दंडक इसी रूप में वाच्य हैं।
क्वचिद् जाव वाणमंतर त्ति पाठस्तत्रायमर्थ:—येऽसंज्ञिभ्यो नारकादितयोत्पद्यन्ते तेऽसंज्ञिन एवोच्यन्ते, असंज्ञिनश्च नारकादिषु व्यन्तरावसानेषूत्पद्यन्ते न ज्योतिष्क-वैमानिकेष्विति तेषामसंज्ञित्वाभावादिहा-ग्रहणमिति। भाषादण्डके भाषका भाषापर्याप्त्युदये, अभाषकास्तदपर्याप्तकावस्थायामिति, एकेन्द्रियाणां भाषापर्याप्तिर्नास्तीत्यत आह—एवमित्यादि।
कहीं यावत् 'वाणमंतर' पाठ भी उपलब्ध होता है। उसका अर्थ इस प्रकार है—जो असंज्ञी नारक आदि रूप में उत्पन्न होते हैं, वे असंज्ञी ही कहे जाते हैं। असंज्ञी नारक से लेकर व्यंतर पर्यंत उत्पन्न हो सकते हैं। वे ज्योतिष्क और वैमानिक में उत्पन्न नहीं होते हैं क्योंकि उनमें असंज्ञित्व का अभाव होने से उन्हें यहां ग्रहण नहीं किया गया है। भाषादंडक में—भाषा पर्याप्ति का उदय होने पर भाषक हैं। अपर्याप्त अवस्था में अभाषक होते हैं। एकेन्द्रिय में भाषा पर्याप्ति नहीं होती है, अत: कहा है—'एवं' इत्यादि।
सम्यग्दृष्टिदण्डके सम्यक्त्वमेकेन्द्रियाणां नास्ति, द्वीन्द्रियादीनां तु सासादनं स्यादपीत्युक्तम्—एगिंदिय-वज्जा सव्वे त्ति। संसारदण्डके परीत्तसंसारिका: सङ्क्षिप्त-भवा इतरेत्वितरे। स्थितिदण्डके काल: कृष्णोऽपि स्यात् समय आचारोऽपि स्यादत: कालश्चासौ समयश्चेति कालसमय: सङ्ख्येयो वर्षप्रमाणत: स यस्यां सा सङ्ख्येय-काल-समया, सा स्थिति: अवस्थानं येषां ते सङ्ख्येय-काल-समयस्थितिका:, दशवर्षसहस्रादिस्थितय इत्यर्थ:, इतरे तु पल्योपमासङ्ख्येयभागादिस्थितय:, संखिज्ज-कालठिइय त्ति क्वचित् पाठ:, स च सुगम एवेति। एवमिति नारकवद् द्विविधस्थितिका दण्डकोक्ता:।
सम्यक्दृष्टि दंडक में कहा है—एकेन्द्रिय के सम्यक्त्व नहीं होता है। द्वीन्द्रिय आदि में सास्वादान सम्यक्त्व होता है। इसलिए कहा है—एकेन्द्रिय को छोड़कर शेष सबमें सम्यक्दृष्टि दंडक है। संसार दंडक में परीत्तसंसारिक—जिनका संसार संक्षिप्त है। इससे विपरीत अपरीत्तसंसारिक हैं। स्थिति दंडक में काल का अर्थ कृष्ण और समय का अर्थ आचार भी होता है। अत: 'कालश्चासौ समयश्च' इति—इस इंद्र समास से काल-समय संख्येय वर्ष प्रमाण है। वह जिसमें है, वह संख्येय काल समय हैं। जिनकी यह स्थिति—अवस्थिति है, वे संख्येय काल समय स्थितिक अर्थात् दस हजार वर्ष आदि स्थितिवाले हैं। कहीं 'संखिज्जकालठिइय' पाठ भी है। यह सुगम ही है। 'एवं' अर्थात् नारक की तरह द्विविध स्थिति वाले दंडक कहे हैं।
किं सर्वेऽपि?, नेत्याह-पञ्चेन्द्रिया: असुरादय:, किमुक्तं भवति? एकेन्द्रियविकलेन्द्रियवर्ज्जा:, एतेषां हि द्वाविंशतिवर्षसहस्रादिका सङ्ख्यातैव स्थिति:, पञ्चेन्द्रिया अपि किं सर्वे?, नेत्याह-यावद् व्यन्तरा: व्यन्तरान्ता:, एते हि उभयस्वभावा भवन्ति, ज्योतिष्कवैमानिकास्तु असङ्ख्यातकालस्थितय एवेति।
प्रश्न—क्या सबकी स्थिति इस प्रकार है?
समाधान—नहीं, पंचेन्द्रिय असुर आदि व्यंतर पर्यंत दंडक कहे हैं। इसका तात्पर्य है कि एकेन्द्रिय और विकलेन्द्रिय को छोड़कर। इनकी स्थिति २२००० वर्ष पर्यंत संख्येयकाल ही होती है। क्या सभी पंचेन्द्रिय की यह स्थिति होती है? नहीं, यहां कहा है—व्यंतर पर्यंत। ये उभय स्वभाव वाले हैं। ज्योतिष्क और वैमानिकों की स्थिति असंख्यात काल की ही है।
बोधिदण्डके बोधि: जिनधर्म्म:, सा सुलभा येषां ते सुलभबोधिका:, एवमितरेऽपि। पाक्षिकदण्डके शुक्लो विशुद्धत्वात् पक्ष: अभ्युपगम: शुक्लपक्षस्तेन चरन्तीति शुक्ल-पाक्षिका:, शुक्लत्वं च क्रियावादित्वेनेति, आह च—किरियावाई भव्वे, णो अभव्वे, सुक्कपक्खिए, णो कण्हपक्खिए ( ) त्ति, शुक्लानां वा आस्तिकत्वेन विशुद्धानां पक्षो वर्ग: शुक्लपक्ष:, तत्र भवा: शुक्लपाक्षिका:, तद्विपरीतास्तु कृष्णपाक्षिका इति। चरमदण्डके येषां स नारकादिभवश्चरम:, पुनस्तेनैव नोत्पत्स्यन्ते सिद्धिगमनात् ते चरमा:, अन्ये त्वचरमा इति। एवमेते आदितोऽष्टादश दण्डका:।
बोधिक दंडक में बोधि-जिनधर्म, जिनको वह सुलभ है, वे सुलभबोधिक हैं। उससे अन्य दुर्लभ बोधिक हैं। पाक्षिक दंड में शुक्ल—विशुद्ध होने से, पक्ष-अभ्युपगम स्वीकृत हैं। उसमें जो हैं वे शुक्लपाक्षिक हैं। शुक्लत्व क्रियावादित्व से है, कहा भी है—क्रियावादी भव्य होते हैं, अभव्य नहीं होते हैं। शुक्लपाक्षिक होते हैं, कृष्णपाक्षिक नहीं होते हैं। शुक्ल का अथवा आस्तिकता की हृष्टि से विशुद्ध का पक्ष-वर्ग शुक्लपक्ष है। उसमें स्थित शुक्लपाक्षिक हें। उससे विपरीत कृष्णपाक्षिक हैं। चरमदंडक में जो हैं, वे नारक आदि भवचरम हैं। सिद्धिगमन के कारण पुन: उसमें नहीं उत्पन्न होंगे, वे चरम हैं। उनसे अन्य अचरम हैं। इसी प्रकार ये आदि से अठारह दंडक हैं।
सू. १९३-२००. दोहिं ठाणेहिं....पासति।
(टी.) प्राग् वैमानिकाश्चरमाचरमत्वेनोक्ता:, ते चावधिनाऽधोलोकादीन् विदन्त्यतस्तद्वेदने जीवस्य प्रकार-द्रयमाह-दोहीत्यादि सूत्रचतुष्टयम्। द्वाभ्यां स्थानाभ्यां प्रकाराभ्यामात्मगताभ्यामात्मा जीवोऽधोलोकं जानात्य-विज्ञानेन पश्यत्यवधिदर्शनेन समवहतेन वैक्रियसमुद्-घातगतेनाऽऽत्मना स्वभावेन, समुदघातान्तरगतेन वा, असमवहतेन त्वन्यथेति, एतदेव व्याख्याति-आहोही-त्यादि यत्प्रकारोऽवधिरस्येति यथावधि:, आदिदीर्घत्वं प्राकृतत्वात्।
पूर्व सूत्र में चरम और अचरम की दृष्टि से वैमानिकों की चर्चा की। वे अधोलोक आदि को अवधिज्ञान से जानते हैं। अत: उनके वेदन में जीव के दो प्रकार 'दोहिं इत्यादि’ चार सूत्रों से कहते हैं। आत्मगत दो प्रकारों से आत्मा-जीव वैक्रिय समुद्घात के द्वारा स्वभाव से अथवा वैक्रिय समुद्घात न करके भी अधोलोक को अवधिज्ञान से जानता है, अवधि दर्शन से उसे देखता है। 'आहोहि' इत्यादि सूत्र से इसी की व्याख्या करते हैं। जो अवधि का प्रकार है वह यथावधि है। यहां प्राकृत के कारण आदि में दीर्घत्व है।
परमावधेर्वाऽधोवर्तर्त्यवधिर्यस्य सोऽधोवधिरात्मा नियतक्षेत्रविषयावधिज्ञानी, स कदाचित् समवहतेन कदाचिदन्यथेति समवहतासमवहतेनेति। एवमित्यादि, एवमिति यथाऽधोलोक: समवहतासमवहतप्रकाराभ्याम-वधेर्विषयतयोक्त एवं तिर्यग्लोकादयोऽपीति, सुगमानि च तिर्यग्लोकोर्ध्वलोक-केवलकल्पलोकसूत्राणि, नवरं केवल: परिपूर्ण: स चासौ स्वकार्यसामर्थ्यात् कल्पश्च केवल-ज्ञानमिव वा परिपूर्णतयेति केवलकल्प:, अथवा केवल-कल्प: समयभाषया परिपूर्णस्तं लोकं चतुर्दशरज्ज्वात्मक-मिति।
अथवा जिसकी अवधि परमावधि की अधोवर्ती है वह अधोवधि (ज्ञान अथवा ज्ञानी) है। अधोवधि का तात्पर्य है नियतक्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी। वह कदाचित् वैक्रिय समुद्घात करके और कदाचित् वैक्रिय समुद्घात किए बिना भी अधोलोक आदि को जानता-देखता है। 'एवं' अर्थात् समवहत-असमवहत अवधिज्ञान का अधोलोक विषय कहा गया है, उसी प्रकार तिर्यक् लोक आदि भी है। तिर्यक् लोक, ऊर्ध्वलोक, केवल कल्पलोक के सूत्र सुगम हैं। तथापि केवल-परिपूर्ण-जो अपना कार्य करने में समर्थ है, कल्प अर्थात् केवलज्ञान की भांति परिपूर्ण हे अथवा सामयिक भाषा (आगमिक संकेत) के अनुसार परिपूर्ण है। वह लोक चौदह रज्ज्वात्मक है।
वैक्रियसमुद्घातानन्तरं वैक्रियं शरीरं भवतीति वैक्रियशरीरमाश्रित्याधोलोकादिज्ञाने प्रकारद्वयमाह-दोहीत्यादि सूत्रचतुष्टयं कण्ठ्यम्, नवरं विउव्विएणं ति कृतवैक्रियशरीरेणेति।
वैक्रिय समुद्घात के बाद पुन: वैक्रिय शरीर ही होता है। वैक्रिय शरीर की अपेक्षा से अधोलोक आदि ज्ञान के दो प्रकार है—'दोहीत्यादि'—ये सूत्र चतुष्ट्य सुबोध हैं। तथापि 'विउव्विएण' का तात्पर्य कृत वैक्रिय शरीर से है।
सू. २०१-२०८. दोहिं ठाणेहिं....णिज्जरेति।
(टी.) ज्ञानाधिकार एवेदमपरमाह-दोहीत्यादि पञ्च-सूत्री, स्थानाभ्यां प्रकाराभ्यां देसेण वि त्ति देशेन च श्रृणोत्येकेन श्रोत्रेणैकश्रोत्रोपघाते सति, सर्वेण वाऽनुपहत-श्रोत्रेन्द्रियो यो वा सम्मभिन्नश्रोतोऽभिधानलब्धियुक्त: स सर्वैरिन्द्रियै: श्रृणोतीति सर्वेणेति व्यपदिश्यते।
यहां 'दोहिं इत्यादि’ सूत्र पंचक से इस अपर ज्ञानाधिकार को कहते हैं। स्थान-प्रकार, देशेन-एक भाग से भी सुनता है। एक श्रोत्र का उपघात होने पर एक कान से सुनता है। सर्वेण—यहां सर्व के दो अर्थ हैं—
१. अनुपहत श्रोत्रेनद्रिय से सुनना। जिसके दोनों कान स्वस्थ होते हैं, वह सर्वेण सुनता है।
२. संभिन्नस्रोतोपलब्धि से युक्त होने पर शरीर की सभी इंद्रियों से सुनता है। यह 'सर्वेण' शब्द से कहा जाता है।
एवमिति यथा शब्दान् देश-सर्वाभ्याम् एवं रूपादीनपि, नवरं जिह्वादेशस्य प्रसुप्त्यादिनोपघाताद्देशेना-ऽऽस्वादयतीत्यवसेयमिति।
'एवं' का तात्पर्य है कि जैसे शब्द के लिए देश और सर्व भेद किया गया है, उसी प्रकार रूप आदि को भी जानना चाहिए। किन्तु जिह्वा के देश का तात्पर्य है कि सुप्तावस्था आदि में वह देशत: आस्वाद लेता है, यह जानना चाहिए।
शब्दश्रवणादयो जीवपरिणामा उक्ता:, तत्प्रस्तावात् तत्परिणामान्तराण्याह—दोहीत्यादि, नव सूत्राणि सुगमानि, नवरम् अवभासते द्योतते देशेन खद्योतकवत्, सर्वत: प्रदीपवत्, अथवा अवभासते जानाति, स च देशत: फड्डकावधिज्ञानी सर्वतोऽभ्यन्तरावधिरिति १, एवमिति देश-सर्वाभ्यां प्रभासते प्रकर्षेण द्योतते २, विकरोति देशेन हस्तादिवैक्रियकरणेन, सर्वेण सर्वस्यैव कायस्येति ३, परियारेइ त्ति मैथुनं सेवते देशेन मनोयोगादीनामन्यतमेन, सर्वेण योगत्रयेणापि ४,
शब्द, श्रवण आदि जीव के परिणाम कहे गए। उसके प्रस्ताव से उसके अन्य परिणामों को कहते हैं। 'दोहि' आदि नौ सूत्र सुगम हैं। अवभास करता है अर्थात् उद्योतित करता है—देशत: खद्योत की तरह और सर्वत: प्रदीप की तरह उद्योत करता है। अथवा अवभासते का अर्थ है—जानता है। वह देशत: स्पर्द्धक अवधिज्ञानी और सर्वत: आभ्यंतर अवधिज्ञानी है। देश-अर्थात् एक भाग से तथा पूरे शरीर से भी प्रभास करता है। विकरोति-देशत: हाथ आदि से वैक्रिय करता है और सर्वत: संपूर्ण शरीर से करता है। परिचारणा करता है—देशत: मनोयोग आदि किसी एक योग से और सर्वत: योगत्रय से मैथुन सेवन करता है।
भाषां भाषते देशेन जिह्राग्रादिना, सर्वेण समस्तताल्वादिस्थानै: ५, आहारयति देशेन मुखमात्रेण, सर्वेण ओजआहारापेक्षया ६, आहारमेव परिणमयति परिणामं नयति खल-रसविभागेन, भक्ताशयदेशस्य प्लीहादिना रुद्धत्वाद् देशत:, अन्यथा तु सर्वत: ७,
भाषा बोलता है—देशत: जिह्वाग्र आदि से और सर्वत: समस्त तालु आदि स्थानों से भाषा बोलता है। आहार करता है—देशत: केवल मुख से और सर्वत: ओज आहार की अपेक्षा सम्पूर्ण शरीर से आहार करता है। आहार का परिणमन करता है—खल-रस विभाग से परिणमित करता है। देशत: भकताशय (उदर) आदि के प्लीहा आदि अवयव अवरुद्ध होने पर और सर्वत: संपूर्ण उदर से परिणमित करता है।
वेदयति अनुभवति, देशेन हस्तादिना अवयवेन, सर्वेण सर्वावयवैराहारसत्कान् परिणमित-पुद्गलान् इष्टानिष्टपरिणामत: ८, निर्ज्जरयति त्यजत्याहारितान् परिणमितान् वेदितान् आहारपुद्गलान् देशेनापानादिना सर्वेण सर्वशरीरेणैव प्रस्वेदवदिति।
अनुभव करता है—देशत: हाथ आदि अवयवों से और सर्वत: संपूर्ण शरीर से अनुभव करता है। अथवा आहार से परिणमित पुद्गलों का इष्ट-अनिष्ट परिणाम से वेदन करता है। उत्सर्ग करता है—आहारित, परिणमित और वेदित आहार के पुदगलों को देशत: आनापान आदि से और सर्वत: समस्त शरीर से प्रस्वेद की तरह छोड़ता है।
अथवैतानि चतुर्द्दशापि सूत्राणि विवक्षितविषय-वस्त्वपेक्षया नेयानि, तत्र देश-सर्वयोजना यथा देशेनापीति देशतोऽपि श्रृणोति विवक्षितशब्दानां मध्ये कांश्चिच्छृणोतीति, सर्वेणापीति सर्वतश्च सामस्त्येन, सर्वानिवेत्यर्थ: एवं रूपादीनपि, तथा विवक्षितस्य देशं सर्वं वा विवक्षितमवभासयत्येवं प्रभासयति, एवं विकुर्वणीयं विकुरुते, परिचारणीयं स्त्रीशरीरादि परिचारयति, भाषणीयापेक्षया देशतो भाषां भाषते सर्वतो वेति, अभ्यवहार्यमाहारयति, आहृतं परिणमयति, वेद्यं कर्म वेदयति देशत: सर्वतो वा, एवं निर्जरयत्यपि।
ये चौदह सूत्र विवक्षित विषय वस्तु अपेक्षा से ज्ञेय हैं। यहां देश और सर्व का प्रयोग शरीर के एक भाग से अर्थात् देशत: भी सुनता है, विवक्षित शब्दों के मध्य कुछ सुनता है, ऐसा है। सर्वेण का तात्पर्य है—समग्रता से अथवा सभी अंगों से समस्ता से सुनता है। इसी प्रकार रूप आदि का भी गम्य है। विवक्षित विषय का जो देश अथवा सर्व विवक्षित हे उसको इसी प्रकार अवभासित करता है, प्रभासित करता है। इसी प्रकार विकुर्वणीय की विकुर्वणा करता है। परिचारणीय-स्त्री शरीर आदि की परिचारणा करता है। भाषणीय की अपेक्षा से देशत: अथवा सर्वत: भाषा बोलता है। आहारण के योग्य का देशत: अथवा सर्वत: आहारण करता है। आहारित का परिणमन करता है। वैद्य कर्म का वेदन-देशत: अथवा सर्वत: करता है। इसी प्रकार देशत: अथवा सर्वत: उत्सर्ग करता है।
देश-सर्वांभ्यां सामान्यत: श्रवणाद्युक्तं विशेष-विवक्षायां प्रधानत्वाद् देवानां तानाश्रित्य तदाह दोहीत्यादि, एतदपि विवक्षितशन्दादिविषयापेक्षया सूत्रचतुर्दशकं नेयमिति।
सामान्य रूप से देशत: और सर्वत: श्रवण आदि कहे गये हैं। विशेष की विवक्षा में प्रधानता से देवों के संबंध में कहते हैं—'दोहिं' इत्यादि। यह भी विवक्षित शब्द आदि विषयों की अपेक्षा से चौदह सूत्र ज्ञेय है।
सू. २०९-२११. मरुया देवा....दुसरीरी चेव।
(टी.) देशत: सर्वतो वा एतेऽनन्तरोक्ता भावा: शरीर एव सति भवन्तीति देवानां च प्रधानत्वात् तेषामेव व्यक्तित: शरीरनिरूपणायाह-मरुयेत्यादि सूत्राष्टकं कण्ठ्यम्, नवरं मरुतो देवा लोकान्तिकदेवविशेषा:, यत उक्तम्—
अनंतर कहे गए ये भाव शरीर के होने पर ही देशत: अथवा सर्वत: होते हैं। अत: देवों की प्रधानता होने से व्यक्ति रूप में उनके शरीर की प्ररूपणा करते हुए कहते हैं—मरुत आदि। यह सूत्र अष्टक सहज सुबोध है। मरुत देव लोकान्तिक देव विशेष है। इसलिए कहा है—
सारस्वता १-ऽऽदित्य २ वल्ल्य ३ रुण ४ गर्हृतोय ५ तुषिता ६ ऽव्याबाध ७ मरुतो ८ ऽरिष्टाश्च ९ (तत्त्वार्थ. ४।२६) इति।
१. सारस्वत २. आदित्य ३. वह्नि ४. वरुण ५. गर्दतोय ६. तुषित ७. अव्याबाध ८. मरुत और ९. अरिष्ट।
ते चैकशरीरिणो विग्रहे कार्मणशरीरत्वात्, तदनन्तरं वैक्रियभावाद् द्विशरीरिण:, द्वयो: शरीरयो: समाहारो द्विशरीरम्, तदस्ति येषां ते तथा, अथवा भवधारणीयमेव यदा तदैकशरीरा: यदा तूत्तरवैक्रियमपि तदा द्विशरीरा:, किन्नराद्यास्त्रयो व्यन्तरा:, शेषा भवनपतय इति, परिगणितभेदग्रहणं च भेदान्तरोपलक्षणम्, न तु व्यवच्छेदार्थम्, सर्वजीवानामपि विग्रहे एकशरीर-त्वस्यान्यदा द्विशरीरत्वस्य चोपपद्यमानत्वादिति। अत एव सामान्यत आह—देवा दुविहेत्यादि कण्ठ्यम्।
वे विग्रहगति में कार्मण शरीर होने से एक शरीरी हैं। उसके पश्चात् वैक्रिय शरीर होने से द्विशरीरी हैं। दो शरीरां का समाहार द्विशरीर है। जिनके दो शरीर होते हैं, वे द्विशरीरी हैं। अथवा जब भवधारणीय शरीर ही होता है, तब एक शरीर होता है। जब उत्तरवैक्रिय करते हैं, तब द्विशरीर हैं। किन्नर आदि तीन व्यंतर हैं, शेष भवनपति हैं। परिगणित भेद समानजातीय भेदों के उपलक्षण रूप में हैं, व्यवच्छेद के लिए नहीं है। सभी जीवों में विग्रह गति में एक शरीर होता है। उपपद्यमान की अपेक्षा से दो शरीर होते हैं। अत: सामान्य रूप से कहा गया—देव शरीर दो प्रकार का है। यह सुगम है।
।। द्विस्थानकस्य द्वितीय उद्देशको विवरणत: समाप्त:।।
।। द्वितीय स्थानक के द्वितीय उद्देशक का विवरण समाप्त।।
तृतीय उद्देशक
सू. २९२-२२०. दुविहे सद्दे... .सिया।
(टी.) उक्तो द्वितीयोद्देशक:, अथ तृतीय आरभ्यते, अस्य चानन्तरेण सहायमभिसम्बन्ध:—अनन्तरोद्देशके जीवपदार्थोऽनेकधोक्त:, अत्र तु तदुपग्राहक-पुद्गल-जीवधर्म-क्षेत्रेन्द्रलक्षणपदार्थप्ररूपणोच्यते इत्येवंसम्बन्ध-स्याऽस्येदमादिसूत्राष्टकम्—दुविहेत्यादि। अस्य च पूर्व-सूत्रेण सहायमभिसम्बन्ध:—इहानन्तरोद्देशकान्त्यसूत्रे देवानां शरीरं निरूपितं तद्वांश्च शब्दादिग्राहको भवतीत्यत्र शब्दस्तावन्निरूप्यते, इत्येवम्—सम्बन्धस्याऽस्य व्याख्या, सा च सुकरैव, नवरं भाषाशब्दो भाषापर्याप्तिनाम-कर्मोदयापादितो जीवशब्द:, इतरस्तु नोभाषाशब्द: १, अक्षरसम्बद्धो वर्णव्यक्तिमान्, नोअक्षरसम्बद्धस्त्वितर इति २,
दूसरा उद्देशक प्रतिपादित किया गया। यहां से तीसरा उद्देशक प्रारंभ कर रहे हें। इसका पूर्ववर्ती के साथ यह अभिसंबंध है। अनंतर उद्देशक में जीव पदार्थ को अनेक रूपों में निरूपित किया गया। यहां जीव के उपग्राहक पुद्गलधर्म, जीवधर्म, क्षेत्र, इंद्रलक्षण, पदार्थ आदि की प्ररूपणा करते हैं—इस प्रकार उससे संबद्ध 'दुविहे इत्यादि, ये आठ आदि सूत्र हैं। इसका पूर्वसूत्र से यह अभिसंबंध है। अनंतर उद्देशक के अंतिम सूत्र में देवों के शरीर का निरूपण किया गया। शरीरवान शब्दादि का ग्रहण करता है। यहां शब्द का निरूपण करते हैं, इस प्रकार यह उसके संबंध की व्याख्या है और वह सुगम ही है। तथापि भाषा शब्द, भाषा पर्याप्ति नामकर्मोदय से प्राप्त जीव शब्द है और इससे भिन्न नोभाषा शब्द है। अक्षर संबद्ध—वर्णों के द्वारा व्यक्त होनेवाला शब्द अक्षर संबद्ध है। इससे भिन्न नोअक्षर संबद्ध है।
आतोद्यं पटहादि, तस्य य: शब्द: स तथा, नोआतोद्यशब्दो वंशस्फोटादिरव: ३, ततं यत्तन्त्री-वर्ध्रादिबद्धमातोद्यम् ४, तच्च किञ्चिद् घनं यथा पिञ्जनिकादि, किञ्चिच्छुषिरं यथा वीणा-पटहादिकम्, तज्जनित: शब्दस्ततो घन: शुषिरश्चेति व्यपदिश्यते ५, विततं ततविलक्षणं तन्त्र्यादिरहितम्, तदपि घनं भाणकवत् शुषिरं काहलादिवत्, तज्ज: शब्दो विततो घन: शुषिरश्चेति, चतु:स्थानके पुनरिदमेवं भणिष्यते—
आतोद्य—पटह आदि का शब्द और नोआतोद्य बांस आदि के फटने से होने वाला शब्द है। तत—जो तार और चमड़े से बंधा हुआ है, वह आतोद्य है। जो किंचित् घन है, जैसे पिंजनिका, झांझ आदि। जो कुछ शुषिर-पोलारयुक्त है, जैसे वीणा, बाजा आदि। उनसे होनेवाला शब्द क्रमश: ततघन शब्द और ततशुषिर शब्द कहा जाता है। वितत—तत से विलक्षण जो तार आदि से रहित है, वह वितत है। वह भी घन-भाणक की तरह, शुषिर-ढोल, नगाड़े की तरह क्रमश: विततघन और विततशुषिर शब्द है। चौथे स्थान में पुन: यही कहा जाएगा—
ततं वीणादिकं ज्ञेयम्, विततं पटहादिकम्।
घनं तु कास्यतालादि, वंशादि शुषिरं मतम्।।
( )
वीणा आदि का शब्द तत और पटह आदि का शब्द वितत ज्ञेय है। कांस्य, ताल आदि का घन, बांसुरी आदि का शुषिर सम्मत है।
विवक्षाप्राधान्याच्च न विरोधो मन्तव्य इति, भूषणं नुपूरादि, नोभूषणं भूषणादन्यत्, तालो हस्तताल:, लत्तिय त्ति कंसिका:, ता हि आतोद्यत्वेन न विवक्षिता इति, अथवा लत्तियासहे ति पार्ष्णिप्रहारशन्द:।
यहां विवक्षा प्रधान होने से विरोध नहीं मानना चाहिए। भूषण-नुपूर आदि से होने वाला शब्द, नोभूषण—जुपूर से भिन्न शब्द है। ताल-ताली बजाने से होने वाला शब्द है। लतिका-कांस्य का शब्द है, वह आतोद्य से विवक्षित नहीं है अथवा लात मारने से होने वाला शब्द लतिका शब्द है।
उक्ता: शब्दभेदा:, इतस्तत्कारणनिरूपणायाह—दोहीत्यादि, द्वाभ्यां स्थानाभ्यां कारणाभ्यां शब्दोत्पाद: स्याद् भवेत्, संहन्यमानानां च सङ्घातमापद्यमानानां सतां कार्यभूत: शब्दोत्पाद: स्यात्, पञ्चम्यर्थे वा षष्ठीति संहन्यमानेभ्य इत्यर्थ:, पुद्गलानां बादरपरिणामानां यथा घण्टा-लालयो:, एवं भिद्यमानानां च वियुज्यमानानां यथा वंशदलानामिति।
शब्द भेदों के विवेचन के पश्चात् उसके कारण का निरूपण करते हुए कहते हैं—'दोहिं इत्यादि'। दो स्थानों-कारणों से शब्द की उत्पत्ति होती है।
१. संघात—पुद्गलों की संहति होने पर शब्द की उत्पत्ति होती है। यहां पंचमी विभक्ति के स्थान पर षष्ठी का प्रयोग हुआ है। 'संहन्यमानेभ्य:' के स्थान पर 'संहन्यमानानाम्' का प्रयोग हुआ है। जैसे—घड़ी के लोलक का शब्द, इसी प्रकार पुद्गल के वियुक्त होने से होने वाला शब्द, जैसे—बांस फटने से होने वाला शब्द।
सू. २२१-२२५. दोहिं ठाणेहिं....विद्धंसंति।
(टी.) पुद्गलसङ्घात-भेदयोरेव कारणनिरूपणायाह—दोहीत्यादि सूत्रपञ्चकं कण्ठ्यम्। नवरं स्वयं वेति स्वभावेन वा अधभ्रादिष्विव पुद्गला: संहन्यन्ते सम्बन्ध्यन्ते, कर्मकर्तृप्रयोगोऽयम्, परेण वा पुरुघादिना वा संहन्यन्ते संहता: क्रियन्ते, कर्म्मप्रयोगोऽयम्। एवं भिद्यन्ते विघटन्ते, तथा परिपतन्ति पर्वतशिखरादेरिवेति, परिशटन्ति कुष्ठादेर्निमित्तदङ्गल्यादिवत्, विध्वस्यन्ते विनश्यन्ति घनपटलवदिति ५।
पुद्गल के संघात और भेद के कारण का निरूपण करने के लिए पांच सूत्र दिए हैं—दोहीत्यादि। यह सूत्र पंचक जो सुगम हैं। तथापि स्वयं अर्थात् स्वभावत: ही बादलों की तरह पुदगलों का संबंध होता है। यह कर्मकर्तृप्रयोग है। पुरुष आदि द्वारा भी संहति की जाती है। यह कर्म प्रयोग है। इसी प्रकार विघटित होते हें तथा पर्वत के शिखर आदि की तरह (कुछ) गिरता है। कुष्ठ आदि के निमित्त उंगली की तरह झड़ जाती है। घनपटल की तरह विनाश होता है।
सू. २२६-२३८. दुविहा पोग्गला....अमणामा चेव।
(टी.) पुद्गलानेव द्वादशसूत्र्या निरूपयन्नाह—दुविहेत्यादि, भिन्ना: विचटिता इतरे त्वभिन्ना:, स्वयमेव भिद्यत इति भिदुरम्, भिदुरत्वं धर्मो येषां ते भिदुरधर्माण: अन्तर्भूतभावप्रत्ययोऽयम्, प्रतिपक्ष: प्रतीत एवेति, परमाश्च ते अणवश्चेति परमाणव:, नोपरमाणव: स्कन्धा:, सूक्ष्मा: येषां सूक्ष्मपरिणाम:, शीतोष्ण-स्निग्ध-रूक्षलक्षणाश्चत्वार एव च स्पर्शा:, ते च भाषादय:, बादरास्तु येषां बादर: परिणाम: पञ्चादयश्च स्पर्शा:, ते चौदारिकादय:, पार्श्वेन स्पृष्टा देहत्वचा छुप्ता रेणुवत् पार्श्वस्पृष्टास्ततो बद्धा: गाढतरं श्लिष्टा तनौ तोयवत्, पार्श्वस्पृष्टाशच ते बद्धाश्चेति राजदन्तादित्वाद् बद्धपार्श्वस्पृष्टा:, आह च—
पुद्गलों को ही 'दुविहा' इत्यादि बारह सूत्रों में निरूपित करते हुए कहते हैं—जो बिखरे हुए हैं, वे भिन्न है, इससे विपरीत अभिन्न हैं। जो स्वत: बिखरता है, वह भिदुर है। भिदुरता जिसका धर्म है वह भिदुरधर्मा है। इसमें भाव प्रत्यय अंतर्भूत है। इसका प्रतिपक्ष प्रतीत ही है। जो परम अणु हैं, वे परमाणु हैं। स्कंध नोपरमाणु है। सूक्ष्म-जिनका परिणाम सूक्ष्म हैं। वे शीत, उष्ण, स्निग्ध, रूक्ष—ये चार स्पर्श और भाषा आदि हैं। बादर जिनका परिणाम बादर स्थूल है। वे मृदु आदि स्पर्श और औदारिक आदि हैं। जो पुद्गल धूलिकणों की भांति शरीर से चिपके रहते हैं, वे पार्श्व स्पृष्ट हैं। जो पुद्गल शरीर में पानी की तरह गाढ़तर संबंध किए हुए हैं, वे बद्ध कहलाते हैं। 'राजदन्तादिषु परम' इस सूत्र से पार्श्व स्पृष्टा च ते बद्धा' में पूर्व को पश्चात् आदेश हुआ है। जैसा कहा है—
पुट्ठं रेणुं व तणुम्मि बद्धमप्पीकयं पएसेहिं (विभा. ३३५)
शरीर पर धूलिकणों के स्पर्श की भांति शब्द का स्पर्श मात्र होता है, वह स्पृष्ट है। आत्म प्रदेशों के साथ गाढ़तर आश्लेष होना बद्ध है।
एते च घ्राणेन्द्रियादिग्रहणगोचरा:। तथा नोबद्धा: पार्श्वस्पृष्टा इत्येकपदप्रतिषेधे श्रोत्रेन्द्रियग्रहण-गोचरा:, यत उक्तम्—
ये घ्राणेन्द्रिय आदि से ग्रहण होने वाले विषय हैं। श्रोत्रेन्द्रिय द्वारा ग्रहण होने वाले पुद्गल नोबद्ध पार्श्व स्पृष्ट हैं। इसमें एकपद का प्रतिषेध है। इसलिए कहा है—
पुट्ठं सुणेति सहं रूवं पुण पासती अपुट्ठं तु।
गंधं रसं च फासं च बद्धपुट्ठं वियागरे।।
(विभा. ३३४)
श्रोता श्रोत्रेन्द्रिय से स्पृष्ट शब्द को सुनता है। द्रष्टा चक्षु इंद्रिय से अस्पृष्ट रूप को देखता है। गंध, रस और स्पर्श का संवेदन बद्ध-स्पृष्ट अवस्था में होता है।
उभयपदनिषेधे श्रोत्राद्यविषयाश्चक्षुर्विषयाश्चेति, इयमिन्द्रियापेक्षया बद्धपार्श्वस्पृष्टता पुद्गलानां व्याख्याता, एवं जीवप्रदेशापेक्षया परस्परापेक्षया च व्याख्येयेति, परियाइय त्ति विवक्षितं पर्यायमतीता: पर्यायातीता: पर्यात्ता वा सामस्त्यगृहीता: कर्मपुद्गलवत्, प्रतिषेध: सुज्ञान:।
उभय पद का निषेध करने पर श्रोत्रादि तथा चक्षु के विषय गृहीत हैं। यह इंद्रियों की अपेक्षा से पुद्गलों की बद्ध पार्श्वस्पृष्टता व्याख्यायित की गई है। इसी प्रकार जीव के प्रदेशों एवं जीव और पुद्गल दोनों की परस्पर अपेक्षा से व्याख्येय है। पर्यादत्त का तात्पर्य है, जो पुद्गल विवक्षित पर्याय से अतीत है अथवा पर्यायातीत है, पर्याय है, अथवा कर्म पुद्गलों की तरह समस्त रूप से गृहीत है। इसका प्रतिपक्ष सहज सुज्ञात है।
आत्ता: गृहीता: स्वीकृता जीवेन परिग्रहमात्रतया शरीरादितया वा, इष्यन्ते स्म अर्थक्रियार्थिभिरितीष्टा:, कान्ता: कमनीया विशिष्टवर्णादियुक्ता:, प्रिया: प्रीतिकरा: इन्द्रियाह्णादका:, मनसा ज्ञायन्ते शोभना एत इत्येवं विकल्पमुत्पादयन्त: शोभनत्वप्रकर्षाद्ये ते मनोज्ञा:, मनसो मता वल्लभा: सर्वस्याप्युपभोक्तु: सर्वदा च शोभनत्वप्रकर्षादेव निरुक्तविधिना मणामा इति।
आत्त-जीव द्वारा गृहीत अथवा परिग्रह मात्र रूप में तथा शरीर आदि रूप में जीव के द्वारा स्वीकृत। इष्ट-अर्थ क्रियार्थी के द्वारा जिसकी इच्छा की जाए, वह इष्ट है। कान्त—विशिष्ट वर्णादि जो कमनीय है, वह कान्त है। प्रिय-प्रीतिकर—इंद्रिय आह्लादक है। मनोज्ञ-शोभनत्व के प्रकर्ष से ये शोभन हैं, ऐसा जो मन में विकल्प उत्पन्न करते हैं, वे मनोज्ञ हैं। मणाम—समस्त उपभोक्ताओं को जो सर्वदा मन से वल्लभ लगता है, वह शोभनत्व के प्रकर्ष के कारण मणाम है। ऐसा निरुक्त विधि से कहा गया है।
व्याख्यानान्तरं त्वेवम्—इष्टा: वल्लभा: सदैव जीवानां सामान्येन, कान्ता: कमनीया: सदैव तद्भावेन, प्रिया: अद्वेष्या: सर्वेषामेव, मनोज्ञा: मनोरमा: कथयाऽपि, मनआमा मन:प्रियाश्चिन्तयाऽपीति, विपक्ष: सुज्ञान: सर्वत्रेति।
इनका व्याख्यान्तर इस प्रकार है—सब जीवों को सामान्य रूप से जो वल्लभ है, वह इष्ट है। उसी रूप में जो सदैव कमनीय है, वह कांत है। जो सबके लिए अद्वेष्य है, वह प्रिय है। जो कथन से मनोरम है, वह मनोज्ञ है। जो चिंतन से भी मन: प्रिय हो, वह मन-आमा है। इन सबका प्रतिपक्ष सहज सुबोध है।
पुद्गलाधिकारादेव तद्धर्मान् शब्दादीन् अनन्तरोक्त-सविपर्ययात्तादिविशेषणषट्कविशिष्टान् दुविहा सद्दे-त्यादि-सूत्रत्रिंशताऽऽह, कण्ठ्या चेयमिति।
पुद्गल के अधिकार में उसके शब्द आदि धर्मों का कथन कर उसके सविपर्यय (आत्त) आदि विशेषणषट्क आदि से विशिष्ट 'दुविहा सद्दा इत्यादि' तीस सूत्रों से कथन करते हैं। इनकी व्याख्या स्पष्ट है।
सू. २३९-२४२. दुविहे आयारे....चेव।
(टी.) उक्ता: पुद्गलधर्मा:, सम्प्रति धर्माधि-काराज्जीवधर्मानाह—दुविहे आयारे इत्यादि सूत्रचतुष्टयं कण्ठ्यम्, नवरम् आचरणमाचारो व्यवहार:, ज्ञानं श्रुतज्ञानम्, तद्विषय आचार: कालादिरष्टविधो ज्ञानाचार:, आह च—
पुद्गल के धर्म प्रतिपादित किये गये है। सम्प्रति धर्म के अधिकार में जीव के धर्मों का निरूपण करते हैं—'दुविहे आयारे इत्यादि'। यह सूत्र चतुष्टय सहज सुगम है। तथापि आचरण का अर्थ आचार है। इसे व्यवहार भी कहा गया है। ज्ञान अर्थात् श्रुतज्ञान, उससे संबंधित काल आदि अष्टविध आचार ज्ञानाचार है। कहा भी है—
काले विणए बहुमाणेउवधाणे तहा अनिण्हवणे।
वंजण-अत्थ तदुभए अट्ठवविधो नाणमायारो।।
(दनि १५८, निभा ८)
ज्ञान आचार के आठ प्रकार हैं—काल, विनय, बहुमान, उपधान, अनिण्हवण, व्यञ्जन, अर्थ और तदुभय।
नोज्ञानाचार: एतद्विलक्षणो दर्शनाद्याचार इति। दर्शनं सम्यक्त्वम्, तदाचारो नि:शङ्कितादिरष्टविध एव, आह च—
नोज्ञानाचार अर्थात् इससे विलक्षण दर्शन आदि आचार। दर्शन अर्थात् सम्यक्त्व। उसके निशंकिता आदि आठ आचार हैं। कहा भी है—
णिस्संकिय-निक्कंखिय निव्वितिगिच्छा अमूढदिट्ठी य।
उववूह-थिरीकरणे वच्छल्ल पभावणे अट्ठ।।
(दनि १५७, निभा २३)
निशंकित, निष्कांक्षित, निर्विचिकित्सा, अमूढ़दृष्टि, उपबृंहण, स्थिरीकरण, वात्सल्य और प्रभावना—ये दर्शन आचार के आठ प्रकार हैं।
नोदर्शनाचारश्चारित्रादिरिति। चारित्राचार: समिति-गुप्तिरूपोऽष्टधा, आह च—
नोदर्शनाचार अर्थात् चारित्र आदि। चारित्राचार के समिति, गुप्ति रूप में आठ प्रकार हैं। कहा है—
पणिधाणजोगजुत्तो पंचहिं समितीहिं तिहि य गुत्तीहि।
एस चरित्तायारो अट्ठविहो होइ नायव्वो।।
(दनि १५९, निभा ३५)
चरित्राचार के आठ प्रकार हैं—पांच समितियों तथा तीन गुप्तियों से प्रणिधान योग युक्त होना।
नोचारित्राचारस्तपआचारप्रभृति:, तत्र तपआचारो द्वादशधा, उक्तं च—
नोचारित्राचार तप: प्रभृति है। कहा भी है—
बारसविहम्मि वि तवे सब्भिंतरबाहिरे कुसलदिट्ठे।
अगिलाइ अणाजीवी नायव्वो सो तवायारो।।
(दनि १६०, निभा ४२)
तीर्थंकरों द्वारा दृष्ट, बाह्य और आभ्यन्तर भेदों से प्ररूपित बारह प्रकार के तप में अग्लान और निस्पृह रहना तप आचार है।
वीर्याचारस्तु ज्ञानादिष्वेव शक्तेरगोपनं तदनतिक्रमश्चेति, उक्तं च—
ज्ञानादि में ही शक्ति का अगोपन और उनका अनतिक्रमण वीर्याचार है। कहा है—
अणिगूहितबलविरिओ परक्कमति जो जहुत्तमाउत्तो।
जुंजइ य जहाथामं नायव्वो वीरियायारो।।
(दनि १६१, निभा ४३)
जो अपने बल और वीर्य का गोपन नहीं करता, जो शास्त्रोक्त विधि से आचार में पराक्रम करता है तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार स्वयं को उसमें नियोजित करता है, वह वीर्याचार है।
सू. २४३-२४८. दो पडिमाओ.....चंदपडिमा।
(टी.) अथ वीर्याचारस्यैव विशेषाभिधानाय षट्सूत्रीमाह—दो पडिमेत्यादि, प्रतिमा प्रतिपत्ति:, प्रतिज्ञेति यावत्, समाधानं समाधि: प्रशस्तभावलक्षण:, तस्य प्रतिमा समाधिप्रतिमा दशाश्रुतस्कन्धोक्ता द्विभेदा श्रुतसमाधिप्रतिमा सामायिकादिचारित्रसमाधिप्रतिमा च। उपधानं तप:, तत्प्रतिमोपधानप्रतिमा द्वादश भिक्षुप्रतिमा एकादशोपासकप्रतिमाश्चेत्येवंरूपेति। विवेचनं विवेक: त्याग:, स चान्तराणां कषायादीनां बाह्यानां गण-शरीर-भक्त-पानादीनामनुचितानाम्, तत्प्रतिपत्तिर्विवेकप्रतिमा, व्युत्सर्गप्रतिमा कायोत्सर्गकरणमेवेति।
इस षट्सूत्री में वीर्याचार का ही विशेष कथन किया है। प्रतिमा का तात्पर्य है प्रतिपत्ति। इसे प्रतिज्ञा भी कहते हें। समाधान समाधि है, यह प्रशस्त भावलक्षण है। उसकी प्रतिमा समाधि प्रतिमा है। दशाश्रुतस्कंध में समाधि के दो भेद प्रतिपादित किए गए हैं—श्रुतसमाधि-प्रतिमा, चारित्रसमाधिप्रतिमा। उपधान का अर्थ तप है। उसकी प्रतिमा उपधान प्रतिमा है। यह बारह भिक्षु प्रतिमा और ग्यारह श्रावक प्रतिमा रूप है। विवेचन का अर्थ है विवेक-त्याग। वह आंतरिक रूप से कषाय आदि का और बाह्य रूप से अनुपयुक्त गण, शरीर और भक्त-पान का विवेक करता है। उनकी प्रतिपत्ति विवेक प्रतिमा है। यह व्युत्सर्ग प्रतिमा अथवा कायोत्सर्गकरण ही है।
भद्रा पूर्वादि-दिक्चतुष्टये प्रत्येक प्रहरचतुष्टय-कायोत्सर्गकरणरूपा अहोरात्रद्वयमानेति, सुभद्राऽप्येवं-प्रकारैव सम्भाव्यते, अदृष्टत्वेन तु नोक्तेति। महाभद्रापि तथैव, नवरमहोरात्रकायोत्सर्गरूपा अहोरात्रचतुष्टय-माना, सर्वतोभद्रा तु दशसु दिक्षु प्रत्येकमहोरात्र-कायोत्सर्गरूपा अहोरात्र-दशकप्रमाणेति।
भद्रा—पूर्वादि दिक् चतुष्टय में चार-चार प्रहर कायोत्सर्गकरण रूप द्विअहोरात्रिकी प्रतिमा है।
सुभद्रा—यह भी इसी प्रकार की प्रतिमा संभावित प्रतीत होती है, किंतु प्रचलित न होने से उसे स्पष्ट नहीं किया गया है।
महाभद्रा—यह भी इसी प्रकार है। इसमें पूर्वादि दिक् चतुष्टय में एक-एक अहोरात्र कायोत्सर्ग किया जाता है। यह चार अहोरात्र की है।
सर्वतोभद्रा—इसमें दशों दिशाओं में एक-एक अहोरात्र कायोत्सर्ग किया जाता है। इसका कालमान दस दिन रात का है।
मोकप्रतिमा प्रश्रवणप्रतिज्ञा, सा च कालभेदेन क्षुद्रिका महती च भवतीति, यत उक्तं व्यवहारे—खुड्डियं णं मोयपडिमं पडिवण्णस्से (व्यव. ९।२४२) त्यादि, इयं च द्रव्यत: प्रश्रवणविषया क्षेत्रत ग्रामादेर्बहि: कालत: शरदि निदाघे वा प्रतिपद्यते, भुक्त्वा चेत् प्रतिपद्यते चतुर्द्दशभक्तेन समाप्यते, अभुक्त्वा तु षोडशभक्तेन, भावतस्तु दिव्याद्युपसर्गसहनमिति, एवं महत्यपि, नवरं भुक्त्वा चेत् प्रतिपद्यते षीडशभक्तेन समाप्यते, अन्यथा त्वष्टादशभक्तेनेति।
मोक प्रतिमा—प्रस्रवण प्रतिमा। यह कालभेद से क्षुदिका और महती दो प्रकार की होती है। इसलिए व्यवहार सूत्र में कहा गया है—
द्रव्यत:—प्रस्त्रवण पीना।
क्षेत्रत:—गांव से बाहर रहना।
कालत:—शरद और निदाघ में। यह भोजन करके की जाए तो छह दिन में पूर्ण होती है और भोजन किए बिना की जाए तो सात दिन के उपवास से पूर्ण होती है।
भावत:—देवादि का उपसर्ग सहना।
महती मोक प्रतिमा यदि भोजन करके की जाती है तो सात दिन से होती है, अन्यथा आठ दिन के उपवास से होती है।
यवस्येव मध्यं यस्या: सा यवमध्या, चन्द्र इव कलावृद्धि-हानिभ्यां या प्रतिमा सा चन्द्रप्रतिमा, तथाहि—शुक्लप्रतिपदि एकं कवलमभ्यवहृत्य तत: प्रतिदिनं कवलवृद्धया पञ्चदश पौर्णमास्यां कृष्णप्रतिपदि च पञ्चदश भुक्त्वा प्रतिदिनमेकहान्याऽमावास्यायामेकमेव यस्यां भुङ्क्ते सा यवमध्या चन्द्रप्रतिमेति, यस्यां तु कृष्णप्रतिपदि पञ्चदश भुक्त्वा एकैकहान्याऽमावा-स्यायामेकं शुक्लप्रतिपदि चैकमेव तत: पुनरेकैकवृद्धया पूर्णिमायां पञ्चदश भुङ्क्ते सा वज्रस्येव मध्यं यस्यां तन्वित्यर्थ: सा वज्रमध्या चन्द्रप्रतिमेति, एवं भिक्षादावपि वाच्यमिति।
यवमध्या-जिसका मध्य यव की तरह (स्थूल) होता है, वह यवमध्या है।
चंद्रप्रतिमा—चंद्र की भांति जिसकी कला में हानि और वृद्धि होती है, वह चंद्रप्रतिमा है। जैसे—जिसमें शुक्ला प्रतिपदा को एक कवल आहार लेकर प्रतिदिन एक-एक कवल बढ़ाते हुए पूर्णमासी को पंद्रह कवल ग्रहण किया जाए और कृष्णा प्रतिपदा को पंद्रह कवल ग्रहण करके एक-एक कवल कम कर करते हुए अमावस्या को एक ही कवल ग्रहण किया जाए, वह यवमध्या चंद्र प्रतिमा है। (वह प्रतिमा जिसका आदि-अंत कृश और मध्य भाग स्थूल हो।)
वज्रमध्या चंद्रप्रतिमा—जिसमें कृष्णा प्रतिपदा को पंद्रह कवल ग्रहण करके एक-एक कवल कम करते हुए अमावस्या को एक कवल ग्रहण किया जाए और शुक्ला प्रतिपदा को एक कवल ग्रहण करके एक-एक कवल की वृद्धि करते हुए पूर्णिमा को पंद्रह कवल ग्रहण किए जाए। वज्र की तरह जिसका मध्यवर्ती भाग तनु-कृश हो वह वज्रमध्याचन्द्रप्रतिमा है। इसी प्रकार इतने ही कवल भिक्षा आदि ग्रहण करना भी वज्रमध्या चंद्रप्रतिमा है।
सू. २४९-दुविहे सामाइए....अणगारसामाइए चेव।
(टी.) प्रतिमाश्च सामायिकवतामेव भवन्तीति सामायिकमाह—दुविहेत्यादि, समानां ज्ञानादीनामायो लाभ: समाय:, स एव सामायिकमिति, तद् द्विविधम् अगारवदनगारस्वामिभेदाद्, देश-सर्वविरती इत्यर्थ:।
प्रतिमा सामायिक वालों के ही होती है। सामायिक के दो प्रकार हैं। सम अर्थात् ज्ञान आदि का जिससे आय-लाभ होता है, वह समाय है। समाय ही सामायिक है। वह स्वामी भेद से दो प्रकार की है—अगार और अनगार अर्थात् देश विरति और सर्व विरति।
सू. २५०-२६७. दोण्हं उववाए...चेव।
(टी.) जीवधर्माधिकार एव तद्धर्मान्तराणि दोण्हं उववाए इत्यादिभिश्चतुर्विशत्या सूत्रैराह, सुगमानि चैतानि, नवरं दोण्हं ति द्वयोर्जीवस्थानकयोरुपपतनमुपपातो गर्भसंमूर्छनलक्षणजन्मप्रकारद्वयविलक्षणो जन्मविशेष इति, दीव्यन्ति इति देवा: चतुर्निकाया: सुरा:, नैरयिका: प्राग्वत्, तेषाम्।
जीव धर्माधिकार में ही उसके धर्मान्तर को 'दोण्हं उववाए' आदि चौबीस सूत्रों से कहते हैं। ये सुगम हैं। तथापि 'दोण्हं' का अर्थ है—दो जीव स्थानों में उत्पन्न होना उपपात है। यह गर्भज और सम्मूर्च्छन लक्षण जन्म के दोनों प्रकारों से विलक्षण जन्म विशेष है। जो दीपित होते हैं, वे देव हैं। उनके चार प्रकार हैं। देव और नैरयिक का जन्म उपपात जन्म है।
उद्वर्तनमुद्वर्तना तत्कायान्निर्गम:, मरणमित्यर्थ:, तच्च नैरयिक-भवनवासिनामेवैवं व्यपदिश्यते, अन्येषां तु मरणमेवेति। नैरयिकाणां नारकाणाम्, तथा भवनेषु अधोलोकदेवावासविशेषेषु वस्तुं शीलमेषामिति भवनवासिन:, तेषाम्।
उद्वर्तन उद्वर्तना है। उसका तात्पर्य शरीर से निर्गम या मरण है। वह नैरयिक तथा भवनपति के ही इस प्रकार कहा जाता है। अन्य के मरण ही कहलाता है। नैरयिक अर्थात् नारक, भवन अर्थात् अधोलोक में स्थित देव आवास विशेष। अधोलोक के देव आवास विशेष में रहना जिनका स्वभाव है, वे भवनवासी देव हैं। उनका मरण उद्दर्तना है।
च्युतिश्च्यवनं मरणमित्यर्थ:, तच्च ज्योतिष्क-वैमानिकानामेव व्यपदिश्यते, ज्योतिष्षु नक्षत्रेषु भवा: ज्योतिष्का:, शब्दव्युत्पत्तिरेवेयम्, प्रवृत्तिनिमित्ताश्रयणात्तु चन्द्रादयो ज्योतिष्का इति, विमानेषु ऊर्ध्वलोकवर्त्तिषु भवा: वैमानिका: सौधर्मादिवासिन:, तेषाम्।
च्युति का तात्पर्य है च्यवन। यह भी मरण का पर्याय है। यह केवल ज्योतिष्क और वैमानिक देवों के लिए ही कथनीय है। ज्योति-नक्षत्रों में होने वाले ज्योतिष्क है। यह ज्योतिष्क शब्द की व्युत्पत्ति है। प्रवृत्ति निमित्त के आशय से चन्द्र आदि ज्योतिष्क है। ऊर्ध्वलोकवर्ती विमानों में होने वाले सौधर्मवासी आदि वैमानिक देव है। उनका मरण च्यवन है।
गर्भे गर्भाशये व्युत्क्रान्ति: उत्पत्तिर्गर्भव्युत्क्रान्ति:, मनोरपत्यानि मनुष्या:, तेषाम्, तिरोऽञ्चन्ति गच्छन्तीति तिर्यञ्च:, तेषां सम्बन्धिनी योनि: उत्पत्तिस्थानं येषां ते तिर्यग्योनिका:, ते चैकेन्द्रियादयो भवन्तीति विशेष्यन्ते—पञ्चेन्द्रियाश्च ते तिर्यग्योनिकाश्चेति पञ्चेन्द्रियतिर्यग्-योनिका:, तेषाम्। तथा द्वयोरेव गर्भस्थयोराहारोऽन्येषां गर्भस्यैवाभावादिति। वृद्धि: शरीरोपचय:, निवृद्धि-स्तद्धानिर्वाता-पित्तादिभि:, निशब्दस्याभावार्थत्वात्, निवरा कन्येत्यादिवत्, वैक्रियलब्धिमतां विकुर्वणा, गतिपर्याय: चलनं मृत्वा वा गत्यन्तरगमनलक्षण:, यच्च वैक्रियलब्धिमान् गर्भाननिर्गत्य प्रदेशतो बहि: सङ्ग्रामयति स वा गतिपर्याय:, उक्तं च भगवत्याम्—
गर्भाशय में उत्पत्ति गर्भ व्युत्क्रांति है। मनु की संतान मनुष्य है। जो तिर्यक् गति करते हैं, वे तिर्यंच हैं। उनसे संबंधित योनि-उत्पत्ति-स्थान जिनका है, वे तिर्यक्-योनिक हैं। वे एकेन्द्रिय आदि होते हैं। इससे पृथक् करने के लिए पंचेन्द्रिय तिर्यक् योनिक कहा गया है। जो पंचेन्द्रिय और तिर्यक् योनिक हैं, वे पंचेन्द्रिय तिर्यक्योनिक हैं। उनकी उत्पत्ति गर्भव्युत्क्रांति है। ये दोनों—मनुष्य और तिर्यंच पंचेन्द्रिय गर्भ अवस्था में आहार लेते हैं। शेष के गर्भ ही नहीं होता। शरीर का उपचय वृद्धि है। वात, पित्त आदि से उनकी हानि निर्वृद्धि है। निर् शब्द यहां अभाव के अर्थ में है। जैसे वर रहित कन्या 'निवरा' कन्या आदि की तरह। विकुर्वणा वैक्रिय लब्धिवालों के होती है। गति पर्याय चलना अथवा मृत्यु के पश्चात् गत्यन्तर गमन है। जो वैक्रिय लब्धिवाला प्रदेशत: गर्भ से निकलकर बाहर संग्राम करता है, वह गतिपर्याय है। जैसा भगवती में कहा है—
जीवे णं भंते! गब्भगए समाणे णेरइएसु उववज्जेज्जा?, गोयमा! अत्थेगइए उववज्जेज्जा अत्थेगइए नो उववज्जेज्जा, से केणट्ठेणं?
भंते! क्या गर्भगत जीव नैरयिकों में उपपन्न होता है? गौतम! कोई उपपन्न होता है, कोई उपपन्न नहीं होता।
भंते! यह किस अपेक्षा से कहा जा रहा है—कोई उपपन्न होता है, कोई उपपन्न नहीं होता।
गोयमा! से णं सन्नी पंचिंदिए सव्वाहिं पज्जत्तीहिं पज्जत्तए वीरियलद्धीए विउव्विअलद्धीए पराणीयं आगतं सोच्चा णिसम्म पएसे निच्छुब्भइ, २ वेउव्विय-समुग्घाएणं समोहन्नइ, २ चाउरंगिणिं सेन्नं (णं) विउव्वइ, २ चाउरंगिणीए सेणाए पराणीएणं सद्धिं संगामं संगामेइ (भग. १।७।३५३-५४) इत्यादि।
गौतम! सब पर्याप्तियों से पर्याप्त, वीर्य लब्धि और वैक्रिय लब्धि से संपन्न संज्ञी पंचेन्द्रिय गर्भगत शिशु शत्रुसेना का आगमन सुनकर, अवधारण कर, अपने आत्म प्रदेशों का गर्भ से बाहर प्रक्षेपण करता है। उनका प्रक्षेपण कर वैक्रिय समुद्घात से समवहत होता है और समवहत होकर चतुरंगिणी सेना का निर्माण करता है। निर्माण कर उस चतुरंगिणी सेना के द्वारा शत्रु सेना के साथ युद्ध करता है।
समुद्घातो मारणान्तिकादि, कालसंयोग: काल-कृतावस्था, आयाति: गर्भान्निर्गम, मरणं प्राणत्याग:, दोण्हं छविपव्व त्ति द्वयानाम् उभयेषां छवि त्ति मतुब्लोपाच्छविमन्ति त्वग्वन्ति पव्व त्ति पर्वाणि सन्धिबन्धनानि छविपर्वाणि, क्वचित् छवियत्त त्ति पाठ:, तत्र छवियोगाच्छवि:, स एव छविक:, स चासौ अत्त त्ति आत्मा च शरीरं छविकात्मेति, छविपत्त त्ति पाठान्तरे छवि: प्राप्ता जातेत्यर्थ:, गर्भस्थानामिति सर्वत्र सम्बन्धनीयम्। दो सुक्केत्यादि, द्वये शुक्रं रेत: शोणितम् आर्त्तवं ताभ्यां सम्भवो येषां ते तथा।
मारणान्तिक आदि समुद्घात हैं। कालकृत अवस्था काल संयोग है। गर्भ से निर्गमन—आयाति है। प्राण त्याग मृत्यु है। मनुष्य और तिर्यंच पंचेन्द्रिय के छवि अर्थात् त्वक् व संधिबंध होते हैं। 'छविमंत' शब्द में मतुप् का लोप होने से छवि शब्द रह जाता है। कहीं 'छवियत्त' पाठ है। छवि के योग से छवि है, वही छविक है। जिसके अत्त-आत्मा और शरीर है वह छविकात्म है। 'छविपत्त' पाठान्तर है। जिसको शरीर प्राप्त है, वह छविपत्त है। यहां सर्वत्र गर्भस्थान संबंधनीय है। दो शुक्र इत्यादि में द्वय का तात्पर्य है शुक्र-वीर्य और शोणित-रकत इनसे जिनकी उत्पत्ति होती है, वे शुक्र-शोणित हैं।
कायट्ठिति त्ति काये निकाये पृथिव्यादिसामान्यरूपेण स्थिति: कायस्थिति: असङ्ख्योत्सर्प्पिण्यादिका, भवे भवरूपा वा स्थिति: भवस्थितिर्भवकाल इत्यर्थ:। दोण्हं ति द्वयानामुभयेषामित्यर्थ:, कायस्थिति: सप्ताष्टभव-ग्रहणरूपा, पृथिव्यादीनामपि साऽस्ति, न चानेन तद्वयवच्छेद:, अयोगव्यवच्छेदपरत्वात् सूत्राणामिति। दोण्हेत्यादि, देव-नारकाणां भवस्थितिरेव, देवादे: पुनर्देवादित्वेना-ऽनुत्पत्तेरिति।
कायस्थिति का तात्पर्य है पृथ्वी आदि जीवनिकाय में सामान्य रूप से असंख्य उत्सर्पिणी आदि तक उसी में उत्पन्न होता है। एक भव का कालमान भवस्थिति है। तिर्यंच पंचेन्द्रिय और मनुष्य पंचेन्द्रिय दोनों की कायस्थिति सात-आठ भवग्रहण रूप है। पृथ्वी आदि के भी कायस्थिति होती है। इससे उसका व्यवच्छेद नहीं है, क्योंकि सूत्र अयोगव्यवच्छेदपरक होते हैं। देव, नारक आदि के भवस्थिति ही होती है, क्योंकि देव, नारक आदि पुन: उसमें उत्पन्न नहीं होते हैं।
दुविहे इत्यादि, अद्धा काल:, तत्प्रधान-मायु: कर्मविशेषोऽद्धायु:, भवात्ययेऽपि कालान्तरानु-गामीत्यर्थ:, यथा मनुष्यायु:, कस्यापि भवात्यय एव नापगच्छत्यपि तु सप्ताष्टभवमात्रं कालमुत्कर्षतोऽनुवर्त्तत इति, तथा भवप्रधानमायुर्भवायु:, यद् भवात्यये अपगच्छत्येव न कालान्तरमनुयाति, यथा देवायुरिति। दोण्हमित्यादि सूत्रद्वयं भावितार्थमेव।
'दुविहे आउए' सूत्र में अद्धा-समय काल-प्रधान आयु-कर्म विशेष अद्धायु है। जो आयुष्य भवात्यय होने पर भी कालान्तरानुगामी होता है, जैसे मनुष्य आयु। किसी दूसरे भव में न जाते हुए उत्कृष्टत: सात-आठ भव मात्र काल तक उसी में उत्पन्न होता है यह स्थिति आयु अथवा अद्धा आयुष्य है। भव प्रधान आयु भवायु है। जो भवान्तर में नहीं रहता, एक भव के पश्चात् छूट जाता है, कालांतर में अनुगमन नहीं करता है जैसे-देव आयु। क्योंकि देव पुन: देवलोक में उत्पन्न नहीं होता। अग्रिम दोनों सूत्रों का अर्थ निर्दिष्ट ही है।
दुविहे कम्मे इत्यादि, प्रदेशा एव पुद्गला एव यस्य वेद्यन्ते न यथाबद्धो रसस्तत् प्रदेशमात्रतया वेद्यं कर्म प्रदेशकर्म, यस्य त्वनुभावो यथाबद्धरसो वेद्यते तदनुभावतो वेद्यं कर्माऽनुभावकर्मेति। दो इत्यादि, यथाबद्धमायुर्यथायु: पालयन्ति अनुभवन्ति। नोपक्रम्यते तदिति यावदिति।
'दुविहे कम्मे' जिसमें प्रदेश पुद्गलों का ही वेदन होता है, यथाबद्ध रस का वेदन नहीं होता, वह प्रदेशमात्र रूप से वैद्य कर्म प्रदेश कर्म है। जिसका अनुभाव यथाबद्ध रस का वेदन करता है, वह अनुभावत: (विपाकोदय से) वैद्य कर्म अनुभाव कर्म है। जो यथाबद्ध (पूर्व में बद्ध) आयुष्य अर्थात् यथायु को पूर्ण करते हैं उसका उपक्रम नहीं करते, वह यथायु है।
देवा नेरइया वि य असंखवासाउया य तिरि-मणुया।
उत्तमपुरिसा य तहा चरमसरीरा य निरुवकमा।।
(श्राप्र ७४)
देव, नारक, असंख्य वर्षायुवाले तिर्यंच और मनुष्य, उत्तमपुरुष और चरम शरीरी का निरुपक्रम आयुष्य होता है।
इति वचने सत्यपि देव-नारकयोरेवेह भणनं द्विस्थानकानुरोधादिति।
उपर्युक्त स्थिति के होने पर भी द्विस्थानक के कारण यहां देव और नरक का ही कथन किया गया है।
दोण्हमित्यादि, संवर्त्तनमपवर्त्तनं संवर्त:, स एव संवर्तक:, उपक्रम इत्यर्थ:, आयुष: संवर्तक: आयु:संवर्त्तक इति।
'दोण्हं' इत्यादि। संवर्तन अर्थात् अपवर्त्तन या संवर्त। बही संवर्तक है। इसका तात्पर्य है उपक्रम अर्थात् अकाल मरण। आयु संवर्तक है।
सू. २६८,२६९. जंबूद्दीवे दीवे....चेव।
(टी.) पर्यायाधिकारादेव नियतक्षेत्राश्रितत्वात् क्षेत्रव्यपदेश्यान् पुदगलपर्यायानभिधित्सु: जंबूदीवेत्यादिना क्षेत्रप्रकरणमाह, सुगमं चैतत्, नवरमिह जम्बूद्वीपप्रकरणं परिपूर्णचन्द्रमण्डलाकारं जम्बूद्वीपं तन्मध्ये मेरुम् उत्तरदक्षिणत: क्रमेण वर्षाणि च स्थापयित्वा, तद्यथा—
पर्याय का अधिकार नियत क्षेत्र आश्रित होने से क्षेत्र का कथन करने के लिए जंबूद्वीप इत्यादि क्षेत्र प्रकरण का निरूपण करते हैं। यह सुगम है। तथापि यह जंबूद्वीप प्रकरण इस प्रकार है—परिपूर्ण चन्द्रमण्डल के आकार में जंबूद्वीप, उसके मध्य में मेरूपर्वत तथा उसके उत्तर और दक्षिण में भरत आदि वर्षों को स्थापित करके, जैसा कि कहा है—
भरहं हेमवयं ति य हरिवासं ति य महाविदेहं ति।
रम्मयमेरन्नवयं एरवयं चेव वासाइ।।
(बृहत्क्षे. २३)
भरत, हेमवत, हरिवास, महाविदेह, रम्यकूवर्ष, हेरण्यवत और ऐरवत—ये सात क्षेत्र हैं।
तथा वर्षान्तरेषु वर्षधरपर्वतान् कल्पयित्वा, तद्यथा—
वर्षांतरों में वर्षधर पर्वतों की रचना करके इस प्रकार बतलाया गया है—
हिमवत १ महाहिमवंत २ पव्वया निसढ ३ नीलवंता य ४।
रुप्पी ५ सिहरी ६ एए ए वासहरगिरी मुणेयव्वा।।
(बृहत्क्षे. २४)
हिमवान, महाहिमवान, निषध, नीलवंत, रुक्मी और शिखरी—ये छह वर्षधर पर्वत ज्ञातव्य हैं।
सर्वमवबोद्धव्यमिति।
इस प्रकार सर्व अवबोधव्य है।
मन्दरस्य मेरो:, उत्तरा च दक्षिणा च उत्तरदक्षिणे तयोरुत्तरदक्षिणयोरिति वाक्ये उत्तरदक्षिणेनेति स्याद्, एनप्रत्ययविधानादिति, द्वे वर्षे क्षेत्रे प्रज्ञप्ते जिनै:, समतुल्यशब्द: सदृशार्थ:, अत्यन्तं समतुल्ये बहुसमतुल्ये प्रमाणत:, अविशेषे अविलक्षणे नग-नगर-नद्यादिकृत-विशेषरहिते, अनानात्वे अवसर्प्पिण्यादिकृतायुरादिभाव-भेदवर्जिते, किमुक्तं भवतीत्याह-अन्योन्यं परस्परं नातिवर्तते, इतरेतरं न लङ्घयत इत्यर्थ:, कैरित्याह-आयामेन दैर्घ्येण विष्कम्भेन पृथुत्वेन संस्थानेन आरोपितज्याधनुराकारेण परिणाहेन परिधिनेति, इह च द्वन्द्वैकवद्भाव: कार्य इति, अथवा बहुसमतुल्ये आयामत:, तथाहि—भरतपर्यन्तश्रेणी।
मंदर—मेरु के उत्तर और दक्षिण अर्थात् उत्तर-दक्षिण में। यहां 'उत्तरदक्षिणयो:' वाक्य में एन प्रत्यय के विधान से उतरदक्षिणेन हुआ है। जिन भगवान के द्वारा दो क्षेत्र प्रज्ञप्त हैं। वे दोनों—भरत और ऐरवत समतुल्य—सदृश हैं, प्रमाणत: बहुत सदृश हैं। अविलक्षण हैं—नग-पर्वत, नगर, नदी आदि दृष्टियों से भी अविशेष हैं। उन दोनों में नानात्व नहीं है अर्थात् अवसर्पिणी आदि जन्य आयुष्य आदि भाव भेदों से रहित हैं, यह कैसे? इसे स्पष्ट करते हुए कहते हैं—वे परस्पर एक दूसरे को अतिक्रान्त नहीं करते हैं। वे आयाम-लम्बाई, विष्कंभ-चौड़ाई, संस्थान-आकृति-प्रत्यंचा चढ़ाएं हुए धनुष के आकार का और परिधि से एक दूसरे को नहीं लांघते। यहां द्वन्द्वैकभाव समास है अथवा वे दोनों आयामत: बहुत सहश हैं, जैसे कहा है—भरत पर्यन्त श्रेणी।
चोद्दस य सहस्साइं सयाइं चत्तारि एगसयराइं।
भरहद्धुत्तरजीवा छा य कला ऊणिया किंचि।।
(बृहत्क्षे. ४९)
उत्तर भरताधं की जीवा-प्रत्यंचा १४४७१ / योजन है।
कला च योजनस्यैकोनविंशतितमो भाग इति १४४७१ ६/१९, ऐरवतेऽप्येवम्।
तथा अविशेषे विष्कम्भत:, तथाहि—पंच सए छव्वीसे छच्च कला वित्थडं भरहवासं (बृहत्क्षे. २९) ति, ५२६ ६/१९, अयमेव चैरवतस्यापीति। अनानात्वे संस्थानत:, अन्योन्यं नातिवर्त्तेते परिणाहत:, परिणाहश्च ज्याधनु:पृष्ठयोर्यत् प्रमाणम्, तत्र ज्याप्रमाणमुक्तम्, धनु:पृष्ठप्रमाणं त्विदम्—
कला योजन का १९वां भाग है। भरत क्षेत्र की लंबाई १४४७१ / योजन है। ऐरवत की भी यही है। विष्कंभ भी अविशेष—समतुल्य है। जैसे भरतक्षेत्र का विष्कंभ ५२६ / ऐरवत-क्षेत्र की चौड़ाई भी इतनी ही है। संस्थान और परिणाह—परिधि की दृष्टि से एक दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते हैं। प्रत्यञ्चा और धनुष के पृष्ठ का जो प्रमाण है उसमें प्रत्यञ्चा का प्रमाण बतला दिया गया है और धनु:पृष्ठ प्रमाण इस प्रकार है—
चोद्दस य सहस्साइं पंचेव सयाइ अट्ठवीसाइं।
एगारस य कलाओ धणुपट्ठं उत्तरद्धस्स।।
(बृहत्क्षेत्र. ५०)
उत्तर भरतार्ध का धनु: पृष्ठ १४५२८ / योजन है।
यथा च भरतस्यैरवतस्यापि तथैवेति। एकार्थिकानि वैतानि पदानि, भृशार्थत्वाच्च न पुनरुक्ततेति, उक्तं च—
भरतक्षेत्र का जितना प्रमाण है, उतना ही ऐरवत का है। ये सारे पद एकार्थक हैं। इसके अत्यधिक अर्थ होने के कारण पुनरुक्तता नहीं है, क्योंकि कहा है—
अनुवादादरवीप्साभृशार्थविनियोगहेत्वसूयासु।
ईषत्सम्रमविस्मयगणनास्मरणेष्वपुनरुक्तम्।।
()
अनुवाद, आदर, वीप्सा, भूशार्थ, विनियोग, हेतु, असूया, ईषत्, संभ्रम, विस्मय, गणना, स्मरण में पुनरुक्त दोष नहीं होता है।
तद्यथा—भरहे चेवेत्यादि, उत्तरदाहिणेणं ति एतस्य पाठस्य यथा—सङ्ख्यन्यायाश्रयणाद् यथासत्तिन्याया-श्रयणाच्च जम्बूद्वीपस्य भागे भरतमा हिमवत:, तस्यैवोत्तरे भागे ऐरवतं शिखरिण: परत इति, एवमिति भरतेरवतवत् एतेनाभिलापेन 'जंबूद्दीवे दीवे मंदरस्से' त्यादिना उच्चारणेनाऽपरं सूत्रद्वयं वाच्यम्, तयोश्चायं विशेष: हेमवए चेवेत्यादि, तत्र हैमवतं दक्षिणतो हिमवन्महा-हिमवतोर्मध्ये, हैरण्यवतमुत्तरत: रुक्मि-शिखरिणोरन्त:, हरिवर्षं दक्षिणतो महाहिमवन्निषधयोरन्त:, रम्यकवर्षं चोत्तरतो नील-रुक्मिणोरन्तरिति।
वह इस प्रकार है—भरहे चेव......इत्यादि। उत्तर दाहिणेण....इस पाठ के अनुसार यथासंख्या और यथासत्ति न्याय की अपेक्षा जंबूद्वीप के दक्षिण भाग में हिमवान पर्वत तक भरतक्षेत्र है। इसके उत्तर भाग में शिखरी पर्वत से आगे ऐरवत क्षेत्र है। 'एवं' का तात्पर्यं है भरत और ऐरवत की तरह। इस आलापक से 'जंबूदीवे....इत्यादि' से दो और सूत्र वाच्य हैं। उनमें यह विशेष है—हेमवत इत्यादि। जंबूद्वीप के मेरु पर्वत के दक्षिण में हिमवान और महाहिमवान के मध्य हैमवत है। उत्तर में रूक्मी पर्वत और शिखरी पर्वत के मध्य हैरण्यवत है। दक्षिण में महाहिमवान और निषध के मध्य हरिवर्ष है। उत्तर में नील और रूक्मी पर्वत के मध्य रम्यक्वर्ष है।
सू. २७०. जंबुद्दीवे....अवरविदेहे चेव।
(टी.) जंबूदीवेत्यादि, पुरत्थिमपच्चत्थिमेणं ति पुरस्तात् पूर्वस्यां दिशि पश्चात् पश्चिमायामित्यर्थ:, यथाक्रमं पूर्वश्चासौ विदेहश्चेति पूर्वविदेह:, एवमपरविदेह इति, एतेषां चायामादि ग्रन्थान्तरादवसेयमिति।
'पुरत्थिम-पच्चत्थिम' का तात्पर्य सामने पूर्व दिशा में और पीछे पश्चिम दिशा में यथाक्रम पूर्वविदेह और अपर विदेह है। इनके आयाम आदि सूत्रातर से ज्ञातव्य है।
सू. २७१. जंबुद्वीवे. ...जंबुद्वीवाहिवती।
(टी.) जंबू इत्यादि, दक्षिणेन देवकुरव: उत्तरेण उत्तरकुरव:, तत्र आद्या विद्युत्प्रभसौमनसाभिधान-वक्षस्कारपर्वताभ्यां गजदन्ताकाराभ्यामावृता:, इतरे तु गन्धमादनमाल्यवद्भयामावृता:, उभये चामी अर्द्ध-चन्द्राकारा: दक्षिणोत्तरत्तो विस्तृता:, तत्प्रमाणं चेदम्—
'जंबू' इत्यादि। दक्षिण से देवकुरु और उत्तर से उत्तरकुरु जानना चाहिए। जो दक्षिण कुरु हैं वे गजदंताकार विद्युत्प्रभ एवं सौमनस्क नामक वक्षस्कार पर्वत से आवृत हैं। उत्तरकुरु गंधमादन और माल्यवत् पर्वत से आवृत हैं। ये दोनों दक्षिण से उत्तर की ओर अर्ध चंद्राकार विस्तृत हैं। उनका प्रमाण इस प्रकार है—
अट्ठ सया बायाला एक्कारस सहस दो कलाओ य।
विक्खंभो उ कुरूणं तेवन्न सहस्स जीवा सिं।।
(बृहत्क्षे. २६३)
देवकुरु-उत्तरकुरु की चौड़ाई ११८४२ /,, योजन है। उसकी जीवा ५३००० योजन है।
पूर्वापरायामाश्चेत इति। महतिमहालय त्ति महान्तौ गुरू अतीति अत्यन्तं महसां तेजसां महानां वा उत्सवानामालयौ आश्रयौ महातिमहआलयौ महाति-महालयौ वा, समयभाषया वा महान्तावित्यर्थ:, महाद्रुमो प्रशस्ततया, आयामो दैर्घ्यम्, विष्कम्भो विस्तार:, उच्चत्वम् उच्छ्य:, उद्वेधो भुवि प्रवेश:, संस्थानम् आकार: परिणाह: परिधिरिति, तत्रानयो: प्रमाणम्—
ये पूर्व और अपर आयाम हैं। 'महतिमहालय' जो महान्—गुरु अत्यंत तेज अथवा मह-उत्सव का जो आलय है, वह महतिमह आलय अथवा महातिमहालय है। आगमिक भाषा में इसका अर्थ है महान। महाद्रुम—प्रशस्तता के कारण, आयाम-दीर्घता, विष्कंभ-चौड़ाई, उच्चत्व-ऊंचाई, उद्वेध-भूमिप्रवेश, संस्थान-आकार, परिणाह-परिंधि है। उनका प्रमाण यह है—
रयणमया पुप्फफला विक्खंभो अट्ठ अट्ठ उच्चत्तं।
जोयणमद्धोवेहो खंधो दोजोयणुव्विद्धो।।
दो कोसे वित्थिन्नो विडिमा छज्जोयणाणि जंबूए।
चाउद्दिसिं पि साला पुव्विल्ले तत्थ सालम्मि।।
भवणं कोसपमाणं सयणिज्जं तत्थऽणाढियसुरस्स।
तिसु पासाया सालेसु तेसु सीहासणा रम्मा।।
(बृहत्क्षे. २८६२८८)
जंबू वृक्ष की मोटाई आठ योजन, ऊंचाई आठ योजन और उसका मूल जमीन में दो कोश है। उसका स्कंध दो योजन ऊंचा है तथा दो कोश विस्तीर्ण है। उसकी ऊपरवर्ती शाखा (विडिम) छह योजन की है। चारों दिशाओं में चार शाखाएं हैं। उसमें पूर्व दिशा की शाखा के मध्यभाग में जंबूद्वीप के अधिपति अनाहत देव का भवन है। शेष तीनों दिशाओं में तीन सर्वरत्नमय प्रासाद हैं और उनमें मनोहर सिंहासन हैं।
शाल्मल्यामप्येवमेवेति, कूटाकारा शिखराकारा शाल्मली कूटशाल्मलीति संज्ञा, सुष्ठु दर्शनमस्या इति सुदर्शनेतीयमपि संज्ञेति, तत्थ त्ति तयोर्महाद्रुमयो: महेत्यादि महती ऋद्धि: आवास-परिवार-रत्नादिका ययोस्तौ महद्धिकौ, यावद्ग्रहणात् महज्जुइया महाणुभागा महायसा महाबल त्ति, तत्र द्युति: शरीराभरणदीप्ति:, अनुभाग: अचिन्त्या शक्तिवैक्रियकरणादिका, यश: ख्याति:, बलं सामर्थ्यं शरीरस्य, सोख्यम् आनन्दात्मकम्, महेसक्खा इति क्वचित् पाठ:, महेशौ महेश्वरावित्याख्या ययोस्तौ महेशाख्याविति, पल्योपमं यावत् स्थिति: आयुर्ययोस्तौ तथा। गरुड: सुपर्णकुमारजातीय:, वेणुदेवो नाम्ना, अणाढिओ त्ति नाम्ना।
शाल्मली वृक्ष में भी यह इसी प्रकार है। जो कूट-शिखर के आकार का शाल्मली है, वह कूट शाल्मली है। जो देखने में सुंदर है, वह सुदर्शना है। यह भी एक संज्ञा है। 'तत्थ' वे दो महावृक्ष हैं। जो आवास, परिवार, रत्न आदि के कारण महाऋद्धिमान हैं, वे महर्द्धिक हैं। यावत् से तात्पर्य है महान झुति, महान अनुभाग, महान यश और महाबल से युक्त हैं। झुति-शरीर, आभरण आदि की दीप्ति, अनुभाग-वैक्रिय करण आदि की अचिन्त्य शक्ति, यश-ख्याति, बल-शरीर का सामर्थ्य, सौख्य-आनंदात्मकता है। कहीं-कहीं 'महेसक्खा' पाठ भी है। जिनकी आख्या-संज्ञा महेश्वर है वे महेसाख्य हैं। जिनका उत्कृष्ट आयुष्य पल्योपम है, वे वेणुदेव और अनाहत देव गरुड़-सुपर्णकुमारजातीय हैं।
सू. २७२,२७३. जंबूद्वीवे. ...णीलवंते चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, वर्ष क्षेत्रविशेषं धारयतो व्यवस्थापयत इति वर्षधरौ चुल्लो त्ति महदपेक्षया लघुर्हिमवान् चुल्लहिमवान् भरतानन्तर:, शिखरी पुनर्यत्परमैरवतम्, तौ च पूर्वापरतो लवणसमुद्राव-बद्धावायामतश्च—
जंबू आदि—जो वर्ष अर्थात् क्षेत्र विशेष की धारण करते हुए व्यवस्था करते हैं वे वर्षधर पर्वत हैं। चुल्ल-महत् की अपेक्षा जो लघु हिमवान है, वह चुल्ल हिमवान भरत क्षेत्र के अनन्तर है। शिखरी पर्वत जिसके पश्चात् ऐरवत क्षेत्र है। वे दोनों पर्वत पूर्वापर लवण समुद्र से अवबद्ध हैं। उनका आयाम इस प्रकार है—
चउवीस सहस्साइं णव य सए जोयणाण बत्तीसे।
चुल्लहिमवंतजीवा आयामेणं कलद्धं च।।
(बृहत्क्षेत्र. ५२)
चुल्ल हिमवंत की जीवा की लंबाई २४९३२ 1/., योजन है।
२४९३२ '/, एवं शिखरिणोऽपि।
शिखरी पर्वत की जीवा की लंबाई भी इसी प्रकार है।
तथा भरतद्विगुणविस्तारौ योजनशतोच्छ्रायौ पञ्च-विंशतियोजनान्यवगाढौ आयतचतुरस्रसंस्थानसंस्थितौ , परिणाहस्तु तयो:—
उसका विस्तार भरतक्षेत्र से द्विगुणित है। सौ योजन ऊंचा, पच्चीस योजन भूमि में एवं चतुरस्र संस्थान से संस्थित है। उसकी परिधि ४५१०९ १२/३९ योजन है।
शिखरी पर्वत की परिधि ४५१०९ १/३८ योजन है।
पणयालीस सहस्सा सयमेगं नव य बारस कलाओ।
अद्धं कलाए हिमवंतपरिरओ सिहरिणो चेवं।।
४५१०९ १२/१९ १/३८
एवमिति यथा हिमवच्छिखरिणौ जंबूदीवे-त्यादिनाऽभिलापेनोक्तौ एवं महाहिमवदादयोऽपीति, तत्र महाहिमवांल्लघ्वपेक्षया, स च दक्षिणत:, रुक्मी चोत्तरत:, एवमेव निषध-नीलवन्तौ, नवरम् एतेषा-मायामादयो विशेषत: क्षेत्रसमासाद् अवसेया:, किञ्चित्तु तद्गाथाभिरेवोच्यते—
जंबूद्वीप के आलापक से जैसे हिमवान और शिखरी पर्वत का वर्णन किया गया है, उसी प्रकार महाहिमवान आदि भी हैं। महाहिमवान लघु हिमवान की अपेक्षा से है। वह मेरु पर्वत के दक्षिण में है और रुक्मी पर्वत उत्तर में है और इसी प्रकार निषध दक्षिण में और नीलवान उत्तर में है। इनके आयाम आदि विशेषत: बृहत् क्षेत्र समास' से ज्ञेय है। उसकी कुछ गाथाओं का यहां प्रतिपादन किया जा रहा है—
पंच सए छव्वीसे छच्च कला वित्थडं भरहवासं।
दस सय बावन्नऽहिया बारस य कलाओ हिमवंते।।
हेमवए पंचहिया इगवीस सया उ पंच य कलाओ।
दसहियबायालसया दस य कलाओ महाहिमवे।।
हरिवासे इगवीसा चुलसीइ सया कला य एक्का य।
सोलस सहस्स अट्ठ य बायाला दो कला णिसढे।।
तेत्तीसं च सहस्सा छच्च सया जोयणाण चुलसीया।
चउरो य कला सकला महाविदेहेस्स विक्खंभो।।
(बृहत्क्षे. २९,३२)
भरतक्षेत्र का विस्तार-५२६ १/१९ योजन है।
भरतक्षेत्र का विस्तार-५२६ १२/१९ योजन है।
हेमवत् का विस्तार-२१०५ ५/१९ योजन है।
महाहिमवान् का विस्तार-४२१० १०/१९ योजन है।
हरिवास का विस्तार-८४२१ १/१९ योजन है।
निषध का विस्तार-१६८४२ २/१९ योजन है।
महाविदेह का विस्तार-३३६८४ ४/१९ योजन है।
जोयणसयमुव्विद्धा कणगमया सिहरिचुल्लहिमवंता।
रुप्पिमहाहिमवंता दुसउच्चा रुप्पकणगमया।।
चत्तारि जोयणसए उव्विद्धा णिसढणीलवंता य।
णिसहो तवणिज्जमओ वेरुलिओ नीलवंतगिरी।।
(बृहत्क्षे. १३०-१३१)
शिखरी और चुल्ल हिमवान सौ योजन ऊंचे हैं और स्वर्णमय हैं। रुक्मी और महाहिमवान दो सौ योजन ऊंचे और क्रमश: श्वेत स्वर्ण एवं स्वर्णमय हैं। निषध और नीलवान चार सौ योजन ऊंचे हैं। निषध तपनीयमय और नीलवान वैडूर्य रत्नमय है।
उस्सेहचउब्भागो ओगाहो पायसो नगवराणं।
वट्टपरिही उ तिउणो किंचूणछभायजुत्तो य।।
()
प्राय: सभी पर्वतों का अवगाढ़ (जमीन में गहराई) उत्सेध का चतुर्थांश होता है। उसकी वृत्त परिधि त्रिगुणित कुछ न्यून षट्भागयुक्त है।
चतुरस्रपरिधिस्तु आयामविष्कम्भद्विगुण इति।
इनकी चतुरस्रपरिधि आयाम और विष्कंभ से दुगुनी है।
सू. २७४,२७५. जंबुद्वीवे....पउमे चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, दो वट्टवेयड्ढपव्वय ति द्वौ वृत्तौ पल्याकारत्वाद्, वैताढ्यौ नामत:, तौ च तौ पर्वतौ चेति विग्रह:, सर्वत: सहस्रपरिमाणौ रजतमयौ, तत्र हैमवते शब्दापाती, उत्तरतस्तु ऐरण्यवते विकटापातीति, तत्थ त्ति तयोर्वृत्तताढ्ययो: क्रमेण स्वाति-प्रभासौ देवौ वसत:, तद्भवनभावादिति। एवं हरिवर्षे गन्धापाती रम्यकवर्षे माल्यवत्पर्याय:, देवौ च क्रमेणैवेति।।
दो वृत्तवैताढ्य नाम के पर्वत हैं। वे वृत्त-पल्य के आकार के हैं। वे सर्वत: सहस्र योजन परिमाण ऊंचे हैं, रजतमय हैं। हेमवत क्षेत्र में शब्दापाती वृत्त वैताढ्य है। उत्तर में ऐरवत क्षेत्र में विकटापाती वृत्तवैताढ्य है। 'तत्थ' का तात्पर्य है उस वृत्तवैताढ्य में क्रमश: स्वाति और प्रभासदेव के भवन होने से वे वहां रहते हैं। हरिवर्ष में गंधपाती वृत्तवैताढ्य पर्वत है और रम्यकूवर्ष में मालवत् पर्याय नामक वृत्तवैताढ्य पर्वत है। देव भी क्रमश: इसी प्रकार हैं।
सू. २७६,२७७. जंबुद्दीवे... .मालवंते चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, पुव्वावरे पासे ति, पार्श्वशब्दस्य प्रत्येकं सम्बन्धात् पूर्वपार्श्वेऽपरपार्श्वे च, किंभूते? एत्थ त्ति प्रज्ञापकेनोपदर्श्यमाने क्रमेण सौमनस-विद्युत्प्रभो प्रज्ञप्तौ, किम्भूतौ? अश्वस्कन्धसदृशावादौ निम्नौ पर्यवसान उन्नतौ, यतो निषधसमीपे चतु:-शतोच्छ्रितौ मेरुसमीपे तु पञ्चशतोच्छ्रिताविति, आह च—
यहां पार्श्व शब्द का प्रयोग प्रत्येक के साथ होने से पूर्वपार्श्व और अपरपार्श्व है। केसे? 'एत्थ' का तात्पर्य हे प्रज्ञापक के द्वारा बताए जाने वाले क्रमश: पूर्व पार्श्व में सौमनस और पश्चिम पार्श्व में विद्युत्प्रभ वक्षस्कार प्रज्ञप्त हैं। वे कैसे हैं? वे अश्व के स्कंध की तरह आदि में निम्न तथा अंत में उन्नत होते हैं। निषध पर्वत के समीप चार सौ योजन ऊंचे और मेरु पर्वत के समीप चार सौ योजन ऊंचे हैं। कहा भी है—
वासहरगिरी तेणं रुंदा पंचेव जोयणसयाइं।
चत्तारि सउव्विद्धा ओगाढा जोयणाण सयं।।
पंचसए उव्विद्धा ओगाढा पंच गाउयसयाइं।
अंगुलअसंखभागो विच्छिन्ना मंदरंतेणं।।
(बृहत्क्षे. २६०-२६१)
वक्खारपव्वयाणं आयामो तीस जोयणसहस्सा।
दोन्नि य सया णवहिया छच्च कलाओ चउण्हं पि।।
(बृहत्क्षे. २५९)
वर्षधर पर्वत के पास पांच सौ योजन चौड़ा, चार सौ योजन ऊंचा और सौ योजन भूमि में है और मेरु पर्वत के पास पांच सौ योजन ऊंचा, पांच सौ गव्यूत जमीन में तथा अंगुल के असंख्यात भाग चोड़े इन चारों वक्षस्कार पर्वतों की लंबाई ३०२०९ ६/१९ योजन है। ये चार वक्षस्कार पर्वत विद्युत्प्रभ, सौमनस, गंधमादन और माल्यवान हैं।
अवद्धचंद त्ति अपकृष्टमर्द्धं चन्द्रस्याऽपार्द्ध-चन्द्रस्तस्य यत् संस्थानम् आकारो गजदन्ताकृतिरित्यर्थ:, तेन संस्थितावपार्द्धचन्द्रसंस्थानसंस्थितौ, अर्द्धचन्द्र-संस्थानसंस्थिताविति क्वचित् पाठ:, तत्र अर्द्धशब्देन विभागमात्रं विवक्ष्यते, न तु समप्रविभागतेति, ताभ्यां चार्द्धचन्द्राकारा देवकुरव: कृता:, अत एव वक्षाराकारक्षेत्रकारिणौ पर्वतौ वक्षारपर्वताविति।
अवर्द्धचंद्र का तात्पर्यं है अपार्धचंद्र का जो संस्थान है, वह इसका आकार है। इसे गजदंत आकृति भी कहते हैं। उस संस्थान से संस्थित अपार्धसंस्थान है। कहीं अर्धचंद्रसंस्थानसंस्थित पाठ भी है। अर्ध शब्द से विभाग मात्र की विवक्षा की गई है न कि सम प्रविभागता की। उन दोनों पर्वतों से देवकुरु को अर्धचंद्राकार कहा गया है। अत: वक्षार क्षेत्रकारी वक्षारपर्वत हैं।
जंबू इत्यादि तथैव, नवरम् अपरपार्श्वे गन्धमादन: पूर्वपार्श्वे माल्यवानिति।
इसी प्रकार उत्तरकुरु के पश्चिम पार्श्व में गंधमादन वक्षार और पूर्व पार्श्व में माल्यवान वक्षार पर्वत हैं।
सू. २७८-२८०. जंबुद्दीवे....चेव
(टी.) दो दीहवेयड्ढ त्ति, वृत्तवैताढ्यव्यवच्छेदार्थं दीर्घग्रहणम्, वैताढ्यौ विजयाढ्यौ वेति संस्कार:, तौ च भरतैरवतयोर्मध्यभागे पूर्वापरतो लवणोदधिं स्पृष्टवन्तौ पञ्चविंशतियोजनोच्छ्रितौ तत्पादावगाढौ पञ्चाशद् विस्तृतौ आयतसंस्थितौ सर्वराजतावुभयतो बहि: काञ्चनमण्डनाङ्काविति, आह च—
'दो दीह वैयड्ढ' अर्थात् वृत्तवैताढ्य के व्यवच्छेद के लिए दीर्घ शब्द ग्रहण किया गया है। वैताढ्य अथवा विजयाढ्य यह इसका परिष्कृत रूप है। वह वैताढ्य भरत और ऐरवत क्षेत्र के मध्य भाग में पूर्व और पश्चिम से लवण समुद्र का स्पर्श करते हुए पच्चीस योजन ऊंचा है। वह जमीन में ६१/४, योजन गहरा है। पचास योजन विस्तृत है। आयत संस्थान संस्थित है। सर्वरजतमय तथा बाह्य भाग में स्वर्ण मंडनांकित है। कहा भी है—
पणुवीसं उव्विद्धो पन्नासं जोयणाणि वित्थिन्नो।
वेयड्ढो रययमओ भारहखेत्तस्स मज्झम्मि।।
(बृहत्क्षेत्र. १७८)
भरत क्षेत्र के मध्य भाग में पच्चीस योजन ऊंचा, पचास योजन विस्तृत रजतमय वैताढ्य पर्वत है।
भारहए णमित्यादि, वैताढ्येऽपरतस्तमिश्रा गुहा गिरिविस्तारायामा द्वादशयोजनविस्ताराऽष्टयोजनोच्छ्रया आयतचतुरस्रसंस्थाना विजयद्वारप्रमाणद्वारा वज्र-कपाटपिहिता बहुमध्ये द्वियोजनान्तराभ्यां त्रियोजन-विस्ताराभ्यामुन्मग्नजलानिमग्नजलाभिधानाभ्यां नदीभ्यां युक्ता, तद्वत् पूर्वत: खण्डप्रपाता गुहेति। तत्थ णं ति तयो: तमिस्रायां कृतमालक इतरस्यां नृत्तमालक इति। एरावएत्यादि तथैव।
वैताढ्य पर्वत के पश्चिम भाग में तमिस्रा गुफा है। उसका आयाम पचास योजन, विष्कंभ बारह योजन और ऊंचाई आठ योजन है। उसका संस्थान 'आयत-चतुरस्र' है। उसके द्वार 'विजय द्वार' का प्रमाण—चार योजन चौड़ा और आठ योजन ऊंचा है। उसके द्वार वज्ररत्न से ढके हुए हैं। गुफा में बीचोंबीच दो योजन के अन्तर से तीन योजन के विस्तार वाली उन्मग्नजला और निमग्नजला नामक नदियां हैं। उसी प्रकार पूर्व दिशा में खण्ड प्रपात गुफा है। उन गुफाओं—तमिस्रा में कृतमालक देव तथा खंडप्रपात में नृतमालक देव हैं। ऐरावत क्षेत्र आदि में भी इसी प्रकार है।
सू. २८१-२८६. जंबुद्दीवे....चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, हिमवद्वर्षधरपर्वते ह्येकादश कूरानि सिद्धायतन १-क्षुल्लहिमवत् २-भरत ३-इला ४-गङ्गा ५-श्री ६-रोहितांशा ७-सिन्धु ८-सुरा ९- हैमवत १०-वैश्रवण ११ कूटाभिधानानि भवन्ति,
हिमवान वर्षधर पर्वत में ११ कूट-शिखर हैं—
१. सिद्धायतन २. चुल्लहिमवत्
३. भरत ४. इला
५. गंगा ६. श्री
७. रोहितांशा ८. सिन्धु
९. सुरा १०. हेमवत
११. वैश्रमण
पूर्वदिशि सिद्धायतनकूटं तत: क्रमेणापरतोऽन्यानि सर्वरत्नमयानि स्वनामदेवतास्थानानि पञ्चयोजन-शतोच्छ्रयाणि तावदेव मूले विस्तृतानि उपरि तदर्द्धविस्तृतानि, आद्ये सिद्धायतनं पञ्चाशद्योजनायामं तदरद्धविष्कम्भं षट्त्रिंशदुच्चम् अष्टयोजनायामैश्चतुर्योजन-विष्कम्भप्रवेशैस्त्रिभिर्द्वारैरुपेतं जिनप्रतिमाष्टोत्तरशत-समन्वितम्, शेषेषु प्रासादा: सार्द्धद्विषष्टियोजनोच्चास्त-दर्द्धविस्तृतास्तन्निवासिदेवतासिंहासनवन्त इति। इह तु प्रकृतनगनायकनिवासभूतत्वाद्देवनिवासभूतानामेषां मध्ये आद्यत्वाच्च हिमवत्कूटं गृहीतं सर्वान्तिमत्वाच्च वैश्रमणकूटं द्विस्थानकानुरोधेनेति, आह च—
१. सिद्धायतन कूट पूर्व दिशा में है। उससे आगे- आगे क्रमश: अन्य कूट हैं। वे कूट सर्वरत्नमय हैं। अपने-अपने नाम के देवता के स्थान वाले ५०० योजन ऊंचे, ५०० योजन मूल में विस्तृत, ऊपरी भाग में २५० योजन विस्तृत हैं। प्रथम कूट में ५० योजन लम्बा, २५ योजन चौड़ा, ३६ योजन ऊंचा सिद्धायतन है। उसके ८ योजन लम्बे, ४ योजन चौड़े तीन द्वार हैं। उसमें १०८ जिन प्रतिमाएं हैं। शेष १० कूटों में प्रासाद हैं। वे प्रासाद-महल ६२ '/, योजन ऊंचे और ३१ '/, योजन विस्तृत हैं। उनके निवासी देवता सिंहासनयुक्त हैं। यहां मूल पर्वत 'हिमवान वर्षधर' के नायक के निवासभूत होने से तथा देवों के निवासभूत सभी कूटों के मध्य प्रथम होने से हिमवान कूट का और सबसे अन्तिम होने से वैश्रमण कूट का ग्रहण दूसरे स्थान की अपेक्षा से किया है। चूंकि दूसरे स्थान में दो का ही ग्रहण किया जाता है। कहा भी है—
कत्थइ देसग्गहणं कत्थइ घेप्पंति णिरवसेसाइं।
उक्कमकमजुत्ताइं कारणवसतो णिउत्ताइं।।
(विभा. ३८६)
सूत्र की गति विचित्र है। सूत्र में कहीं एक देश का ग्रहण है तो कहीं निरवशेष (सम्पूर्ण) का ग्रहण है। किसी कारण से कुछ सूत्रों को उत्क्रम में निबद्ध किया जाता है तो कुछ को क्रमयुक्त निबद्ध किया जाता है।
कूरसड्ग्रहश्चायम्—
कूट संग्रह इस प्रकार है—
वेयड्ढ ९ मालवंते ९ विज्जुप्पह
९ निसह ९ नीलवंते य ९।
णव णव कूडा भणिया एक्कारस
सिहरि ११ हिमवंते ११।।
वैताढ्य—९ माल्यवान—९
विद्युत्प्रभ—९ निषध—९
नीलवान—९ शिखरी—११
हिमवान—११ रूक्मी—८
रुप्पि ८ महाहिमवंते ८ सोमणसे ७ गंधमायणे चेय ७।
अट्ठऽट्ठ सत्त सत्त य वक्खारगिरीसु चत्तारि।।
(बृहत्क्षे. १३२,१३३)
महाहिमवान—८ सौमनस—७
गंधमादन—७ विद्युत्प्रभगजदंत-८
माल्यवंतगजदंत—८ सौमनस गजदंत—७
गंधमादन गजदंत—७
जंबू इत्यादि, महाहिमवति ह्यष्टौ कूटानि, सिद्ध १-महाहिमवत् २-हैमवत ३-रोहिता ४-ही ५-हरिकान्ता ६-हरि ७-वेडूर्य ८-कूटाभिधानानि, ब्रयग्रहणे च कारणमुक्तमिति। एवमित्यादि, एवंकरणात् जंबू इत्यादिरभिलापो दृश्य:,
महाहिमवान पर्वत पर ८ कूर हैं। वे इस प्रकार हैं—
१. सिद्ध २. महाहिमवत
३. हैमवत ४. रोहित
५. ह्री ६. हरिकान्ता
७. हरि ८. वैडूर्य
द्विस्थानक अध्ययन के कारण दूसरे और अंतिम दो का ही ग्रहण किया है। 'एवं' इत्यादि से तात्पर्य जम्बू आदि आलापक द्रष्टव्य है।
निषधवर्षधरपर्वते हि सिद्ध १-निषध २-हरिवर्ष ३-प्राग्विदेह ४-हरि ५-धृति ६-शीतोदा ७-अपरविदेह ८-रुचकाख्यानि ९-स्वनामदेवतानि नव कूटानि, इहापि द्वितीयान्त्ययोर्ग्रहणं प्राग्वद् व्याख्येयमिति।
निषध वर्षधर पर्वत पर स्वनाम देवता वाले नौ कूट हैं। वे इस प्रकार हैं—
१. सिद्ध २. निषध
३. हरिवर्ष ४. प्राग्विदेह
५. हरि ६. धृति
७. शीतोदा ८. अपरविदेह
९. रुचक। यहां भी द्विस्थानक के कारण दो का ही ग्रहण किया गया है।
जंबू इत्यादि, नीलवर्षधरपर्वते हि सिद्ध १-नील २-पूर्वविदेह ३-शीता ४-कीत्ति ५-नारीकान्ता ६-ऽपरविदेह ७-रम्यक ८-उपदर्शना ९-ख्यानि नव कूटानि, इहापि द्वितीयान्त्यग्रहणं प्राग्वदिति।
नीलवान वर्षधर पर्वत पर भी नौ कूट हैं। वे इस प्रकार है—
१. सिद्ध २. नील
३. पूर्वविदेह ४. शीता
५. कीर्ति ६. नारीकान्ता
७. अपरविदेह ८. रम्यक्
९. उपदर्शना
एवमित्यादि, रुक्मिवर्षधरे हि सिद्ध १-रुक्मि २-रम्यक ३-नरकान्ता ४-बुद्धि ५-रूप्यकूला ६-हैरण्यवत ७-मणिकाञ्चनकूटा ८ ख्यानि अष्ट कूटानि, द्वयाभिधानं च प्राग्वदिति।
यहां दूसरे और अन्तिम कूट का ग्रहण दूसरे स्थान के कारण है।
इसी प्रकार रुक्मि वर्षधर के ८ कूट हैं—
१. सिद्ध २. रूक्मी
३. रम्यक् ४. नरकान्ता
५. बुद्धि ६. रूप्यकूला
७. हेरण्यवत ८. मणिकांचन
एवमित्यादि शिखरिणि हि वर्षधरे सिद्ध १-शिखरि २-हैरण्यवत ३-सुरादेवी ४-रक्ता ५-लक्ष्मी ६-सुवर्णकूला ७-रक्तोदा ८-गन्धापाति ९-ऐरावत १०-तिगिंच्छकूटा ११-ख्यानि एकादश कूटानि, इहापि द्रयोग्रहणं तथैवेति।
द्विस्थानक के अनुरोध से मूल ग्रन्थ में दो ही नामों का उल्लेख किया गया है। एवं इसी प्रकार शिखरी पर्वत के ११ कूट हैं। वे इस प्रकार हैं—
१. सिद्ध २. शिखरी
३. हैरण्यवत ४. सुरादेवी
५. रक्ता ६. लक्ष्मी
७. सुवर्णकूला ८. रक्तोदा
९. गंधापाती १०. ऐरावत
११. तिगिंछ
यहां भी दो का ग्रहण इसी प्रकार है।
सू. २८७-२८९. जंबुद्दीवे.. ..कित्ती चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, इह च हिमवदादिषु षट्सु वर्षधरेषु क्रमेणैते पद्मादय: षडेव ह्रदा:, तद्यथा—
यहां हिमवान आदि ६ वर्षधरों में क्रमश: पद्म आदि छह द्रह है। जैसे—
पउमे य १ महापउमे २ तिगिंछी ३ केसरी ४ दहे चेव।
हरए महपुंडरीए ५ पुंडरीए चेव य ६ दहाओ।।
(बृहत्क्षेत्रर. १६८)
१. पद्म २. महापद्म
३. तिगिंछि ४. केसरी
५. महाकुण्डरीक ६. कुण्डरीक
हिमवत उपरि बहुमध्यभागे पद्मह्रद एवं शिखरिण: पौण्डरीक:, तौ च पूर्वापरायतौ सहस्रं पञ्चशतविस्तृतौ चतुष्कोणौ दशयोजनावगाढौ रजतकूलौ वज्रमयपाषाणौ तपनीयतलौ सुवर्णमध्यरजतमणिवालुकौ चतुर्दश-मणिसोपानौ शुभावतारौ तोरण-ध्वज-च्छत्रादिविभूषितौ नीलोत्पल-पुण्डरीकादिचितौ विचित्रशकुनि-मत्स्य-विचरितौ षट्पदपटलोपभोग्याविति। तत्थ णं ति तयो: महाह्रदयोर्द्वे देवते परिवसत:, पद्मह्रदे श्री:, पौण्डरीके च लक्ष्मी:, ते च भवनपतिनिकायाभ्यन्तरभूते, पल्योपम-स्थितिकत्वाद्, व्यन्तरदेवीनां हि पल्योपमार्द्धमे-वायुरुत्कर्षतो भवति, भवनपतिदेवीनां तूत्कर्षतोऽर्द्ध-पञ्चमपल्योपमान्यायुर्भवतीति, आह च—
हिमवान पर्वत के ऊपर बहुमध्य भाग—बीचोबीच पद्मद्रह और शिखरी पर्वत के मध्य में पुण्डरीक द्रह है। वे पूर्व से पश्चिम पंद्रह सौ योजन, विस्तृत और दस योजन गहरे चतुष्कोण हैं। उसके तट रजतमय, वज्रमय पाषाणयुक्त तथा तपनीय तलवाले हैं। उनकी बालू सोने के मध्य रजतमणि युक्त है। चौदह मणि की सोपान श्रेणी है। तोरण ध्वज और छत्र आदि से विभूषित है। नीलकमल पुण्डरीक आदि से युक्त हैं। इनमें नाना प्रकार के पक्षी और मत्स्य आदि विचरण करते हैं। यह भंवरों से उपभोग्य है। उन दोनों महाद्रहों में दो देवियां निवास करती हैं। पद्म द्रह में श्रीदेवी तथा पुण्डरीक द्रह में लक्ष्मी देवी का निवास है। वे भवनपति निकाय के अंतर्भूत हैं क्योंकि उनकी स्थिति एक पल्योपम है। चूंकि व्यंतर देवियों की उत्कृष्ट स्थिति (आयु) अर्ध पल्योपम होती है। भवनपति देवियों की उत्कृष्ट आयु सार्द्ध पल्योपम है। कहा भी है—
अद्धुट्ठ अद्धपंचम पलिओवम असुरजुयदेवीणं।
सेस वणदेवयाण य देसूण अद्धपलियमुक्कोसं।।
(बृहत्सं. ६)
असुरकुमार की दोनों दिशाओं की देवियों की आयु—चमरेन्द्र देवियों की उत्कृष्ट सार्ध तीन पल्योपम है एवं बलीन्द्र देवियों की सार्ध चार पल्योपम है। शेष अर्थात् नागकुमार आदि देवियों तथा वन यानि वानमंतर (व्यंतर) देवियों की उत्कृष्ट आयु क्रमश: देशोन (किंचित् न्यून) पल्योपम तथा अर्ध पल्योपम है।
तयोश्च महाह्रदयोर्मध्ये योजनमाने पद्ये अर्द्धयोजन-बाहल्ये दशावगाहे जलान्ताद् द्विक्रोशोच्छ्ये वज्र १ रिष्ट २ वैडूर्य ३ मूल १ कन्द २ नाले ३, वैडूर्यं १ जाम्बूनद २ मयबाह्याभ्यन्तरपत्रे, कनककर्णिके, तपनीयकेसरे, तयो: कर्णिके अर्द्धयोजनमाने तदर्द्धबाहल्ये, तदुपरि देव्योर्भवने इति।
उन महाद्रहों के मध्य एक पद्म एक योजन लंबा, अर्ध योजन चौड़ा, दस योजन गहरा एवं दो कोश ऊंचा है। उसका मूल वञ्ररत्नमय है। उसका कंद-मूल नाल की मध्यवर्ती ग्रंथि रिष्ट रत्नमय है। उसकी नाल वैडूर्य रत्नमय है। उसके बाह्य पत्र वैडूर्य रत्नमय और आभ्यंतर पत्र जाम्बूनद स्वर्णमय है। उसकी कर्णिका कनक (स्वर्ण) की है। उसके केसर तपनीय (रक्त स्वर्णमय) है। उसकी कर्णिका आधा योजन लंबी-चौड़ी है। उसके ऊपर देवी के भवन हैं।
एवमित्यादि, महाहिमवति महापद्मो रुक्मिणि तु महापौण्डरीक:, तौ च द्विसहस्रायामौ तदर्द्धविष्कम्भौ द्वियोजनमानपद्मन्यासवन्तौ, तयोर्देवते परिवसतो महापद्मे ह्रीर्महापुण्डरीके बुद्धिरिति। एवमित्यादि, निषधे तिगिंछिह्रदे धृतिर्देवता, नीलवति केसरिह्रदे कीत्तिर्देवता, तौ च ह्रदौ चतुर्द्रिसहस्रायाम-विष्कम्भाविति, भवति चात्र गाथा—
'एवं'—इस प्रकार महाहिमवान पर्वत पर महापद्मद्रह है। रुक्मी पर्वत पर महापुण्डरीकद्रह है। उन दोनों की लंबाई २००० योजन तथा चौड़ाई १००० योजन है। उस पर २ योजन मान के २ पद्म हैं। उनमें क्रमश: दो देवियां निवास करती हैं—महापद्मद्रह पर ही देवी और महापुण्डरीकद्रह पर बुद्धि देवी। इसी प्रकार निषध पर्वत के तिगिंच्छद्रह पर धृति देवी और नीलवान पर्वत के केसरीद्रह में कीर्ति देवी का निवास है। वे दोनों द्रह ४००० योजन लम्बे और २००० योजन चोड़े हैं। इसकी गाथा इस प्रकार है—
एएसु सुरवहूओ वसंति पलिओवमट्ठितीयाओ।
सिरि-हिरि-धिति-कित्तीओ बुद्धी-लच्छीसनामाओ।।
(बृहत्क्षे. १७०)
इन द्रहों में पल्योपम की स्थिति वाली श्री, ह्री, धृति, कीर्ति, बुद्धि, लक्ष्मी नामक देवियां निवास करती हैं।
सू. २९०-२९३. जंबुद्दीवे....चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, तत्र रोहिन्नदी महापद्म-ह्रदाद्दक्षिणतोरणेन निर्गत्य षोडश पञ्चोत्तराणि योजनशतानि सातिरेकाणि दक्षिणतो गिरिणा गत्वा हाराकारधारिणा सातिरेकयोजनद्विशतिकेन प्रपातेन मकरमुखप्रणालेन महाहिमवतो रोहिदभिधानकुण्डे निपतति, मकरमुखजिह्णा योजनमायामेन अर्द्ध-त्रयोदशयोजनानि विष्कम्भेण क्रोशं बाहल्येन, रोहित्प्रपातकुण्डाच्च दक्षिणतोरणेन निर्गत्य हैमवत-वर्षमध्यभागवर्तिनं शब्दापातिवृत्तवैताढ्यमर्द्धयोजनेना-ऽप्राप्याष्टाविंशत्या नदीसहस्रै: संयुज्याधो जगतीं विदार्य पूर्वतो लवणसमुद्रमतिगच्छतीति।
जंबू इत्यादि। यहां रोहित नदी महापद्मद्रह के दक्षिण तोरण से निकलकर १६०५ ५/ १९ योजन दक्षिण दिशा के पर्वत पर जाकर हार के आकार की धारा से सातिरेक २०० योजन मकरमुखप्रणालीवाले प्रपात से महाहिमवान पर्वत के ऊपर रोहित नामक कुण्ड में गिरती है। मकरमुख जिह्वा-प्रणालिका का आयाम १ योजन है और विष्कंभ १२ १/२ योजन है। उसकी मोटाई १ कोस है। वह रोहितप्रपातकुण्ड के दक्षिण तोरण से निकलकर हैमवत क्षेत्र के मध्यवर्ती शब्दापाती वृत्तवैताढ्य पर्वत से आधा योजन पहले ही पूर्व दिशा से २८००० नदियों के साथ नीचे जंबूद्वीप की जगती को चीरती हुई लवण समुद्र में मिलती है।
रोहिन्नदी हि प्रबाहेऽद्धत्रयोदशयोजनविष्कम्भा क्रोशोद्वेधा तत: क्रमेण वर्द्धमाना मुखे पञ्चविंशत्यधिक-योजनशतविष्कम्भा सार्द्धद्वियोजनोद्वेधा, उभयतो वेदिकाभ्यां वनखण्डाभ्यां च युक्ता, एवं सर्वा महानद्य: पर्वता: कूटानि च वेदिकादि-युक्तानीति।
रोहित नदी प्रबाह में १२ १/२ योजन चौड़ी और १ कोस ऊंची है। वहां से क्रमश: बढ़ती हुई प्रवेश मुख में १२५ योजन चौड़ी एवं २० १/२ योजन ऊंची हो जाती है। वह दोनों ओर से वेदिकाओं एवं वनखण्ड से युक्त है। इसी प्रकार सभी महानदियां पर्वत कूट और वेदिका आदि से युक्त हैं।
हरिकान्ता तु महापद्मह्रदादेवोत्तरतोरणेन निर्गत्य पञ्चोत्तराणि षोडश शतानि सातिरेकाणि उत्तराभिमुखी पर्वतेन गत्वा सातिरेकयोजनशतद्वयप्रमाणेन प्रपातेन हरिकान्ताकुण्डे तथैव प्रपतति, मकरमुख-जिह्निकाप्रमाणं पूर्वोक्तद्विगुणम्, तत: प्रपातकुण्डादुत्तरेण तोरणेन निर्गत्य हरिवर्षमध्यभागवर्तिनं गन्धापाति-वृत्तवैताढ्यं योजनेनाऽसम्प्राप्ता पश्चिमाभिमुखीभूता षट्पञ्चाशता सरित्सहस्रै: समग्रा समुद्रमतिगच्छति, इयं च हरिकान्ता प्रमाणतो रोहिन्नदीतो द्विगुणेति।
हरिकांता महानदी महापद्म द्रह के उत्तरी तोरण से निकलकर सातिरेक १६०५ योजन उत्तराभिमुखी होकर पर्वत पर जाकर सातिरेक २०० योजन प्रमाण के प्रपात से हरिकांता कुंड में उसी प्रकार गिरती है। मगरमच्छ के मुख के आकार जैसी जिह्वा में वह गिरती है। वह २ योजन लम्बी, २५ योजन चौड़ी व १/२ योजन मोटाई वाली है। प्रपात कुंड के उत्तरी तोरण से निकलकर हरिवर्ष के मध्यवर्ती गंधापाती वृत्त वैताढ्य से १ योजन दूर रहने पर पश्चिमाभिमुख हो ५६००० सरिताओं के साथ लवण समुद्र में मिलती है। यह हरिकांता नदी रोहित नदी से द्विगुणित है।
एवमित्यादि, एवमिति 'जंबूदीवे’ इत्याद्यभिलाप-सूचनार्थ:।
'एवं जंबूद्वीप आदि' आलापक सूचनार्थ है।
हरिन्महानदी तिगिंच्छिहदस्य दक्षिणतोरणेन निर्गत्य सप्त योजनसहस्राणि चत्वारि चैकविंशत्यधिकानि योजनशतानि सातिरेकाणि दक्षिणाभिमुखी पर्व्वतेन गत्वा सातिरेकचतुर्योजनशतिकेन प्रपातेन हरित्कुण्डे निपत्य पूर्वसमुद्वे प्रपतति, शेषं हरिकान्तासमानमिति।
हरित महानदी तिगिंच्छद्रह के दक्षिणी तोरण से निकलकर दक्षिणाभिमुख हो पर्वत पर ७४२१ १/१९ योजन बहती हुई हरित कुंड प्रपात में गिरती है। यहां इसका प्रवाह कुछ अधिक ४०० योजन होता है। वहां से पूर्वी लवण समुद्र में मिलती है। शेष वर्णन हरिकांता नदी की तरह है।
सीतोदा महानदी तिगिंच्छहदस्योत्तरतोरणेन निर्गत्य तावन्त्येव योजनसहस्राणि गिरिणा उत्तराभिमुखी गत्वा सातिरेकचतुर्योजनशतिकेन प्रपातेन शीतोदाकुण्डे निपततीति, जिह्विका मकरमुखस्य चत्वारि योजनानि आयामेन पञ्चाशद्विष्कम्भेण योजनं बाहल्येन, कुण्डादुत्तरतोरणेन निर्गत्य देवकुरून् विभजन्ती चित्र-विचित्रकूटौ पर्वतौ निषधह्रदादींश्च पञ्च ह्रदान् द्विधा कुर्वती चतुरशीत्या नदीसहसैरापूर्यमाणा भद्रशालवनमध्येन मेरुं योजन-द्वयेनाप्राप्ता प्रत्यङ्मुखी आवर्त्तमाना अधो विद्युत्प्रभं वक्षारपर्वतं दारयित्वा मेरोरपरतोऽपर-विदेहमध्यभागेन एकैकस्माद् विजयादष्टाविंशत्या अष्टाविंशत्या नदीसहस्रैरापूर्यमाणा अधो जयन्तद्वारस्य अवरसमुद्रं प्रविशतीति, शीतोदा हि प्रवहे पञ्चाशद्योजनविष्कम्भा योजनोद्वेधा ततो मात्रया परिवर्द्धमाना मुखे पञ्चयोजनशतविष्कम्भा दशयोजनोद्वेधेति।
सीतोदा महानदी तिगिंच्छद्रह के उत्तरी तोरण से निकलकर उतने ही योजन ७४२१ १/१९ पर्वत से उत्तराभिमुखी हो कुछ अधिक ४०० योजन के प्रवाह के साथ सीतोदा कुंड में गिरती है। मकरमुख की जिह्वा ४ योजन लंबी ५० योजन चौड़ी और १ योजन मोटाई वाली है। वह कुंड के उत्तरी तोरण से निकलकर देवकुरु को विभाजित करती हुई चित्र-विचित्रकूट पर्वतां और निषध द्रह आदि ५ द्रहों को दो भागों में बांटती हुई ८४००० नदियों से आपूरित हो, भद्रशालवन के मध्य से मेरु पर्वत से २ योजन पहले ही पश्चिमाभिमुख होती है। नीचे विद्युत्प्रभ वक्षार पर्वत को भेदकर मेरुपर्वत के पश्चिम में अपर विदेहक्षेत्र के मध्य से एक-एक विजय से २८-२८००० नदियों से आपूरित हो नीचे जयंत द्वार के नीचे से लवण समुद्र में प्रवेश करती है। सीतोदा महानदी उद्गम स्थल में ५० योजन चौड़ी और १ योजन गहरी है। वहां से क्रमश: बढ़ती हुई समुद्र मुख में ५०० योजन चौड़ी और १० योजन गहरी होती है।
जंबू इत्यादि, शीता महानदी केसरिहृदस्य दक्षिणतोरणेन विनिर्गत्य कुण्डे पतित्वा मेरो: पूर्वत: पूर्वविदेहमध्येन विजयद्वारस्याध: पूर्वसमुद्रं शीतोदा-समानशेषवक्तव्या प्रविशतीति।
'जंबू इत्यादि'—सीता महानदी केसरी द्रह के दक्षिणी तोरण से निकलकर कुंड में गिरकर मेरू की पूर्व दिशा से पूर्व महाविदेह के मध्य से विजय द्वार के नीचे पूर्वी लवण समुद्र में प्रवेश करती है। शेष वक्तव्यता सीतोदा महानदी के समान है।
नारिकान्ता तु उत्तरतोरणेन निर्गत्य हरिन्महानदी-समानवक्तव्या रम्यकवर्षमध्येनापर-समुद्रं प्रविशतीति।
नारीकांता महानदी उत्तरी तोरण से निकलकर रम्यक् वर्ष के मध्य से लवण समुद्र में प्रवेश करती है। शेष वक्तव्यता हरित महानदी सदृश है।
एवमित्यादि, नरकान्ता महापुण्डरीकह्रदाद्दक्षिणतोरणेन निर्गत्य रम्यकवर्षं विभजन्ती हरिकान्तातुल्यवक्तव्या पूर्वसमुद्रमधिगता। रूप्यकूला तु तस्यैवोत्तरतोरणेन विनिर्गत्य ऐरण्यवद्वर्षं विभजन्ती रोहिन्नदीतुल्यवक्तव्या अवरसमुद्रं गच्छतीति।
'एवं'—इस प्रकार नरकान्ता महानदी महापुंडरीक द्रह के दक्षिणी तोरण से निकलकर रम्यक् वर्ष को विभक्त करती हुई पूर्वी लवण समुद्र में प्रवेश करती है। इसी प्रकार शेष वक्तव्यता हरिकान्ता महानदी तुल्य है। रूप्यकूला महानदी महापुंडरीक द्रह के उत्तरी तोरण से निकलकर ऐरण्यवत् क्षेत्र को विभक्त करती हुई लवणसमुद्र में मिलती है। इसकी शेष वक्तव्यता रोहित नदीवत् है।
सू. २९४-३००. जंबुद्दीवे....चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, पवायदह त्ति प्रपतनं प्रपातस्तदुपलक्षितौ ह्रदौ प्रपातह्रदो, इह यत्र हिमवदादेर्नगात् गङ्गादिका महानदी प्रणालेनाधो निपतति स प्रपातह्रद: प्रपातकुण्डमित्यर्थ:, गंगापवायदहे चेव त्ति हिमवद्वर्षधरपर्वतोपरिवर्त्तिपद्मह्रदस्य पूर्वतोरणेन निर्गत्य पूर्वाभिमुखी पञ्च योजनशतानि गत्वा गङ्गावर्तनकूटे आवृत्ता सती पञ्च त्रयोबिंशत्यधिकानि योजनशतानि साधिकानि दक्षिणाभिमुखी पर्वतेन गत्वा गङ्गामहानदी अर्द्धयोजनायामया सक्रोशषड्योजनविष्कम्भयाऽर्धक्रोश-बाहल्यया जिह्विकया युक्तेन विवृतमहामकरमुखप्रणालेन सातिरेकयोजनशतिकेन च मुक्तावलीकल्पेन प्रपातेन यत्र प्रपतति यश्च षष्टियोजनायामविष्कम्भ: किञ्चिन्न्यून-नवत्युत्तरशतपरिक्षेपो दशयोजनोद्वेधो नानामणिनिबद्ध: यस्य च पूर्वापरदक्षिणासु त्रयस्त्रिसोपानप्रतिरूपका: सविचित्रतोरणा: मध्यभागे च गङ्गादेवीद्वीपोऽष्ट-योजनायामविष्कम्भ: सातिरेकपञ्चविंशतिपरिक्षेप: जलान्ताद् द्विक्रोशोच्छ्रितो वज्रमयो गङ्गादेवीभवनेन क्रोशायामेन तदर्द्धविष्कम्भेन किञ्चिदूनक्रोशोच्चेना ऽनेकस्तम्भशतसन्निविष्टेनाऽलङ्कृतोपरितनभाग:, यतश्च दक्षिणतोरणेन विनिर्गत्य प्रवहे सक्रोशषड्योजन-विष्कम्भाऽद्धक्रोशोद्वेधा गङ्गा उत्तरभरतार्द्धुं विभजन्ती सप्तभि: नदीसहस्रैरापूर्यमाणा अध: पूर्वत: खण्डप्रपात-गुहाया वैताढ्यपर्वतं विदार्य दक्षिणार्द्धभरतं विभजन्ती तन्मध्यभागे गत्वा पूर्वाभिमुखी आवृत्ता सती चतुर्दशभिर्नदीसहस्रै: समग्रा मुखे सार्द्धद्विषष्टियोजन-विष्कम्भा सक्रोशयोजनोद्वेधा जगतीं विदार्य पूर्वलवण-समुद्रं प्रविशति स गङ्गाप्रपातह्रद:, एतदनुसारेण सिन्धु-प्रपातह्रदोऽपि व्याख्यातव्य:।
जंबू इत्यादि—प्रपातद्रह-गिरना प्रपात हे, उससे उपलक्षित द्रह प्रपातद्रह है। यहां हिमवान आदि पर्वत, गंगा आदि महानदियां प्रणाली से नीचे गिरती है। वह प्रपातद्रह अर्थात् प्रपातकुंड है। गंगा प्रपातद्रह है। हिमवान वर्षधर पर्वत के ऊपरवर्ती पदाग्रह के पूर्वी तोरण से निकलकर पूर्वाभिमुख हो ५०० योजन जाकर गंगावर्त्तनकूट से आवृत्त हो, साधिक ५२३ योजन दक्षिणाभिमुखी हो बहती है। पर्वत से हो वह गंगा महानदी अर्धयोजन लम्बी, छह योजन तथा एक कोश विस्तृत और आधा कोश मोटी जिह्विका युक्त खुले मुख वाले महामगरमच्छ जैसे प्रणाल से सातिरेक १०० योजन के मुक्तावाली सदृश प्रपात से जहां गिरती है, वह ६० योजन लम्बा-चौड़ा तथा १९० योजन से कुछ अधिक परिधि वाला है। वह दस योजन ऊंचा नाना मणियों से आबद्ध है। उसके पूर्व, पश्चिम तथा दक्षिण दिशाओं में सोपान सहश तोरण द्वार युक्त तीन-तीन सीढ़ियां बनी हुई हैं। उसके मध्य भाग में आठ योजन आयाम-विष्कंभ वाला गंगादेवीद्वीप है। जिसकी परिधि सातिरेक २५ योजन है। वह जल से दो कोश ऊपर उठा हुआ वज्ररत्नमय है। वहां गंगादेवी का भवन एक कोश लम्बा और अर्ध कोश चौड़ा है। उसकी ऊंचाई एक कोश से कुछ न्यून है। वह सैकड़ों खंभों पर अवस्थित है। उसका ऊपरी भाग अलंकृत है। यहां दक्षिणी तोरण से निकल कर गंगा (जहां उद्गम स्थल से उसका प्रवाह छह योजन तथा एक कोश चौड़ा, अर्ध कोश ऊंचा है।) उत्तर भरतार्ध को विभक्त करती हुई ७००० नदियों (के परिवार) से आपूरित हो, नीचे पूर्व की ओर खण्डप्रपात गुफा में हो वैताढ्य पर्वत को चीरती हुई, दक्षिणार्ध भरत को विभक्त करती हुई, उसके मध्य भाग में जाकर पूर्वाभिमुखी मुड़ती हुई १४००० नदियों से युक्त हो जंबूद्वीप की जगती को चीरकर पूर्व दिग्वती लवण समुद्र में जाकर मिलती है, वह गंगाप्रपातद्रह है। उसका विष्कंभ ६१ १/२ योजन तथा गहराई एक योजन तथा एक कोश है। इसी प्रकार सिंधुप्रपातद्रह भी व्याख्येय है।
अत एव एतौ बहुसमादि-विशेषणावायाम-विष्कम्भो-द्वेध-परिणाहैर्भावनीयाविति, सर्व एव प्रपातह्रदा दशयोजनोद्वेधा वक्तव्या इति। यच्चेह वर्षधरनद्यधिकारे गङ्गा-सिन्धु-रोहितांशानां तथा सुवर्ण-कूला-रक्ता-रक्तवतीनां नाभिधानं तद् द्विस्थानकानु-रोधात्, तासां हि एकेकस्मात् पर्वतात् त्रयं त्रयं प्रवहतीति द्विस्थानके नावतार इति। एवमित्यादि, एवमिति प्राग्वत् रोहियप्पवायद्दहे चेव त्ति रोहिद् उक्तस्वरूपा यत्र पतति यश्च सविंशतिकं योजनशतमायाम-विष्कम्भाभ्यां किञ्चिन्न्यूनाशीत्याधिकानि त्रीणि शतानि परिक्षेपेण यस्य च मध्यभागे रोहिद्द्वीप: षोडशयोजनायाम-विष्कम्भ: सातिरेकपञ्चाशद्योजनपरिक्षेप: जलान्ताद् द्विक्रोशोच्छ्रितो यश्च रोहिद्देवताभवनेन गङ्गादेवताभवनसमानेन विभूषितोपरितनभाग: स रोहितपातह्रद इति।
ये दोनों बहु सम आदि विशेषण युक्त, आयाम, विष्कंभ, उद्वेध, परिधि आदि दृष्टियों से विवेच्य हैं। सभी प्रपातद्रह दस योजन ऊंचे हैं। यहां वर्षधर नदी के अधिकार में गंगा, सिंधु, रोहितांशा, सुवर्णकूला, रकता तथा रक्तवती के नाम नहीं है, उसका हेतु है द्विस्थानकाधिकार। क्योंकि उन एक-एक वर्षधर पर्वतों से तीन-तीन नदियां प्रवाहित होती हैं। 'एवं' इत्यादि अर्थात् पूर्ववत्। रोहितप्रपातद्रह-पूर्ववर्णित रोहित महानदी जहां गिरती है, वह रोहितप्रपातद्र्ह है। उसका आयाम-विष्कंभ १२० योजन है। उसकी परिधि ३८० योजन में किंचित् न्यून है। उसके मध्य में १६ योजन आयाम-विष्कंभवाला रोहितद्वीप है। इसकी परिधि ५० योजन से कुछ अधिक है। जल से ऊपर वह दो कोश ऊंचा है। गंगादेवी के भवन के समान रोहितदेवी के भवन से जिसका ऊपरी भूभाग विभूषित है, वह रोहितप्रपातद्रह है।
रोहियंसप्पवायद्दहे चेव त्ति हिमवद्वर्षधरपर्वतो-परिवर्त्तिपद्मह्रदोत्तरतोरणेन निर्गत्य रोहितांशा महानदी द्वे षट्सप्तत्युत्तरे योजनशते सातिरेके उत्तराभिमुखी पर्वतेन गत्वा योजनायामया अर्द्धत्रयोदशयोजनविष्कम्भया क्रोश-बाहल्यया जिह्विकया विवृतमकरमुखप्रणालेन हाराकारेण च सातिरेकयोजनशतिकेन प्रपातेन यत्र प्रपतति यश्च रोहित्प्रपातकुण्डसमानमान: यस्य च मध्ये रोहितांशाद्वीपो रोहिद्द्वीपसमानमान: रोहितांशाभवनेन प्रागुक्तमाने-नाऽलङ्कृत:, यतश्च रोहितांश नदी रोहिन्नदीसमानमाना उत्तरतोरणेन निर्गत्य पश्चिमसमुद्रं प्रविशति स रोहितांशाप्रपातह्रद इति।
रोहितांशा प्रपात द्रह—हिमवान वर्षधर पर्वत के ऊपरी पद्मद्रह के उत्तरी तोरण से निकलकर रोहितांश महानदी सातिरेक २७६ योजन उत्तर में बहती हुई, १ योजन आयाम, १२१/२ योजन विष्कंभ और २ कोस मोटी जिह्विका—मगरमच्छ के खुले मुख जैसे प्रणाल से हार के आकार से १०० योजन से कुछ अधिक के प्रपात से जहां गिरती है, वह रोहितप्रपात कुंड के समान मान वाला है। उसके मध्य रोहित द्वीप के समान प्रमाण वाला रोहितांशा द्वीप है। वह पूर्वोक्त प्रमाण वाले रोहितांशा देवी के भवन से अलंकृत है। जहां से रोहित नदी के समान प्रमाणवाली रोहितांशा नदी उत्तरी तोरण से निकलकर पश्चिम लवण समुद्र में प्रवेश करती है, वह रोहितांशाप्रपातद्रह है।
जंबू इत्यादि, हरिप्पवायद्दहे चेव त्ति हरिन्नदी प्रागुक्तलक्षणा यत्र निपतति यश्च द्वे शते चत्वारिंशदधिके आयाम-विष्कम्भाभ्यां सप्त शतानि एकोनषष्ट्यधिकानि परिक्षेपेण यस्य च मध्यभागे हरिद्देवताद्वीप: द्वात्रिंश-द्योजनायाम-विष्कम्भ: एकोत्तरशतपरिक्षेप: जलान्ताद् द्विक्रोशोच्छ्रितो हरिद्देवताभवनभूषितोपरितनभागोऽसौ हरित्प्रपातह्रद इति।
जंबू इत्यादि—हरित प्रपात द्रह-पूर्वोक्त हरित महानदी जहां गिरती है और जो २४० योजन आयाम-विष्कंभ तथा ७५९ योजन परिधि वाला है। जिसके मध्य में हरितदेवी का द्रीप—जिसका आयाम-विष्कंभ ३२ योजन व परिधि १०१ योजन है तथा जो जल से दो कोश ऊंचा है। जिसका ऊपरी भाग हरितदेवी के भवन से विभूषित है वहां हरितप्रपातद्रह है।
हरिकंतप्पवायद्दहे चेव त्ति हरिकान्तोक्तारूपा महानदी यत्र निपतति यश्च हरित्कुण्डसमानो हरिद्द्वीपसमानेन हरिकान्तादेवीद्वीपेन सभवनेन भूषितमध्यभाग: स हरिकान्ताप्रपातह्रद इति।
हरिकांता प्रपात द्रह—हरिकांता महानदी जहां गिरती है और जो हरित्कुंड के समान, हरिद्द्वीप के समान हरिकांतादेवी के भवन से जिसका मध्य भाग विभूषित है, वह हरिकांताप्रपातद्रह है।
जंबू इत्यादि, सीयप्पवायद्दहे चेव त्ति यत्र नीलवत: शीता निपतति यश्च चत्वार्यशीत्यधिकानि योजनशतानि आयामविष्कम्भाभ्यां पञ्चदशा-ऽष्टादशोत्तराणि विशेषन्यूनानि परिक्षेपेण यस्य च मध्ये शीता-द्वीपश्चतु:षष्टियोजनायाम-विष्कम्भो ब्रथुत्तरयोजनशत-द्वयपरिक्षेप: जलान्ताद् द्विक्रोशोच्छ्रित: शीतादेवीभवनेन विभूषितोपरितनभाग: स शीताप्रपाह्रद इति।
'जंबू इत्यादि' सीताप्रपातद्रह—जहां नीलवंत पर्वत पर सीता महानदी गिरती है और जो एक सौ चौरासी योजन आयाम-विष्कंभ तथा पांच सौ अठारह योजन से कुछ कम परिधियुक्त है। जिसके मध्य में सीताद्वीप चौसठ योजन आयाम-विष्कंभ तथा दो सौ दो योजन परिधि वाला है। जलान्त से दो कोश ऊंचा वह सीतादेवी के भवन से जिसका ऊपरी भाग विभूषित है, वह सीताप्रपातद्रह है।
सीतोदप्पवायद्दहे चेव त्ति यत्र निषधाच्छीतोदा निपतति स शीतोदाप्रपातह्रद: शीताप्रपातह्रदसमान: शीतादेवीद्वीप-भवनसमानशीतोदादेवीद्वीपभवनश्चेति।
सीतोदा प्रपात द्रह—जहां निषध पर्वत से सीतोदा महानदी गिरती है, वह सीतोदा प्रपात द्रह है। वह सीता प्रपात द्र्ह के समान है तथा सीतादेवीद्वीप और सीतादेवीभवन के समान सीतोदादेवी द्वीप और सीतोदादेवी भवन से युक्त है।
जंबू इत्यादि, नरकान्ता-नारिकान्ताप्रपातह्रदौ च हरिकान्ताहरित्प्रपातह्रदसमानो स्वसमाननामद्वीप-देवीकाविति। एवमित्यादि, सुवर्णकूला-रूप्यकूला-प्रपातह्रदौ रोहितांशारोहित्प्रपातहृदसमवक्तव्यौ, विशेष-स्तृह्य इति।
जंबू इत्यादि—नरकांताप्रपातद्रह और नारीकांता-प्रपातद्रह हरिकांताप्रपातद्र्ह और हरित्प्रपातद्रह के समान है। वे अपने-अपने नाम के द्वीप और देवियों के भवनों से विभूषित हैं। इसी प्रकार सुवर्णकूलाप्रपातद्रह और रूप्यकूलाप्रपातद्रह रोहितांशाप्रपातद्रह और रोहित-प्रपातद्रह के समान वक्तव्य है। विशेष स्वत: उह्य है।
जंबू इत्यादि, रक्ता-रक्तवतीप्रपातह्रदौ गङ्गा-सिन्धुप्रपातह्रदसमानवक्तव्यौ, नवरं रक्ता पूर्वोदधि-गामिनी रक्तवती तु पश्चिमोदधिगामिनीति।
जंबू इत्यादि—रक्तप्रपातद्रह और रक्तवतीप्रपातद्रह गंगा और सिंधु प्रपातद्रहवत् वक्तव्य है। रक्ता महानदी पूर्वी लवण समुद्र में और रक्तवती पश्चिमी लवणसमुद्र में गिरती है।
सू. ३०९,३०२. जबुद्दीवे....चेव।
(टी.) जंबूदीवे दीवे मंदरस्स दाहिणेणं भरहे वासे दो महानदीओ इत्यादि, एवमिति अनन्तरक्रमेण जह त्ति यथा पूर्वं वर्षे वर्षे द्वौ द्वौ प्रपातह्रदावुक्तौ एवं नद्यो वाच्या:, ताश्चैवम्—
जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में दो महानदियां हैं इत्यादि। 'एवं' अर्थात् अनंतर क्रम से, जह अर्थात् यथापूर्व में प्रत्येक क्षेत्र में दो-दो प्रपातद्रह कहे हैं, उसी प्रकार नदियां वाच्य हैं। वे इस प्रकार हैं—
गंगा सिंधू १ तह रोहियंस रोहीणदी य २ हरकंता।
हरिसलिला ३ सीयोया सत्तेया होंति दाहिणओ।।
सीया य ४ नारिकंता नरकंता चेव ५ रूप्पकूला य।
सलिला सुवण्णकूल ६ रत्तवती रत्त ७ उत्तरओ।।
(बृहत्क्षे. १७१,१७२)
दक्षिण में गंगा, सिंधु, रोहितांशा, रोहिता, हरिकांता, हरिसलिला और सीतोदा तथा उत्तर में सीता, नरकांता, नारीकांता, सुवर्णकूला, रूप्यकूला, रक्तवती तथा रक्ता महानदियां है।
सू. ३०३-३०८. जंबुद्वीवे.. ..पालयिस्संति।
(टी.) जम्बूद्वीपाधिकारात् क्षेत्रव्यपदेश्यपुद्गल-धर्माधिकाराच्च जम्बूद्वीपसम्बन्धिभरतादिसत्ककाल-लक्षणपर्यायधर्माननेकधाऽष्टादशसूत्र्याऽऽह, सुगमानि चैतानि, नवरं तीताए त्ति अतीता या उत्सर्प्पिणी प्राग्वत्, तस्यां तस्या वा सुषमदु:षमाया: बहुसुखाया: समाया: कालविभागस्य चतुर्थारकलक्षणस्य कालो त्ति स्थिति: प्रमाणं वा होत्थ त्ति बभूवेति। एवमिति जंबूदीवे दीवे इत्यादि उच्चारणीयम्, नवरम् इमीसे त्ति अस्यां प्रत्यक्षायाम्, वर्त्तमानायामित्यर्थ:, अवसर्प्पिण्याम् उक्तार्थायाम्, जाव त्ति सुसमदुसमाए समाए, तृतीयारक इत्यर्थ:, दो सागरोवमकोडाकोडीओ काले पण्णत्ते प्रज्ञप्त इति पूर्वसूत्राद्विशेष:, पूर्वसूत्रे हि होत्थ त्ति भणितमिति। एवमित्यादि, आगमिस्साए त्ति आगमिष्यन्त्या-मुत्सर्पिण्यामिति भविष्यतीति पूर्वसूत्राद्विशेष: ३।
जंबूद्वीप अधिकार में क्षेत्र का कथन करके पुद्गल धर्म के अधिकार से जंबूद्वीप सम्बन्धी भरत आदि में होने वाले काललक्षण पर्याय धर्मों को अनेक प्रकार से १८ सूत्रों से कहते हें। ये सुगम हें। तीताए अर्थात् अतीत में जो उत्सर्पिणी (पूर्ववत्) है, उस-उस सुषम-दुषमा चौथे आरे का बहुत सुखमय काल-स्थिति अथवा प्रमाण में हुआ। इस वर्तमान अवसर्पिणी में सुषम-दुषमा समय में (तीसरे आरे में) दो कोटाकोटि सागरोपम काल प्रज्ञप्त है। 'एवं' इत्यादि आगामी उत्सर्पिणी में होगा। यह पूर्व सूत्र से विशेष है।
जंबू इत्यादि सुषमायां पञ्चमेऽरके होत्थ त्ति बभूवु: पालयित्थ त्ति पालितवन्त:।
'जंबू इत्यादि'—सुषमा काल-पांचवें आरे में होंगे। पालन करेंगे। अर्थात् जंबूद्वीप के पांचवें आरे में दो गव्यूत की ऊर्ध्वता वाले मनुष्य होंगे और दो पल्योपम का परम आयुष्य प्राप्त करेंगे।
सू. ३०९-३१५. जंबुद्दीवे. ...उप्पज्जिस्संति वा।
(टी.) जंबू इत्यादि, एगजुगे त्ति पञ्चाब्दिक: कालविशेषो युगम्, तत्रैकस्मिन्, तस्याप्येकस्मिन् समये, एगसमए एगजुगे इत्येवं पाठेऽपि व्याख्योक्तक्रमेणैव, इत्थमेवार्थसम्बन्धाद्, अन्यथा वा भावनीयेति। द्वावर्हतां वंशौ प्रवाहावेको भरतप्रभवोऽन्य ऐरवतप्रभव इति ७। दसार त्ति दसारा:, समयभाषया वासुदेवा: ९।
जंबू इत्यादि—एक युग अर्थात् पंचवर्षीय काल विशेष युग है। उसमें भी 'एक समय में एक युग में'—इस प्रकार पाठ होने पर भी व्याख्या उक्त क्रम से ही होगी। क्योंकि अर्थ सम्बन्ध इसी प्रकार है अथवा अन्यथा भावनीय है। अर्हतों के दो वंश अथवा प्रवाह हैं—एक भरतक्षेत्र प्रभव दूसरा ऐरवत क्षेत्र प्रभव है। दसार—आगमिक भाषा में वासुदेव हैं।
सू. ३१६-३२०. जंबुद्दीवे... .एरवते चेव।
(टी.) जंबू इत्यादि, सदा सर्वदा सुसमसुसमं ति प्रथमारकानुभाग: सुषमसुषमा तस्या: सम्बन्धिनी या सा सुषमसुषमैव, ताम् उत्तमर्द्धिं प्रधानविभूतिम् उच्चैस्त्वाऽऽयु: कल्पवृक्षदत्तभोगोपभोगादिकां प्राप्ता: सन्तस्तामेव प्रत्यनुभवन्तो वेदयन्त:, न सत्तामात्रेणेत्यर्थ:, अथवा सुषमसुषमां कालविशेषं प्राप्ता: अधिगता उत्तमामृद्धिं प्रत्यनुभवन्तो विहरन्ति आसत इति, अभिधीयते च—
जंबू इत्यादि—जंबूद्वीप के दो क्षेत्र देवकुरु और उत्तरकुरु में सदा-सर्वदा सुषम-सुषमा अर्थात् प्रथम आरक का अनुभाग है। उससे संबद्ध जो है वह सुषम-सुषमा ही है। उत्तम ऋद्धि, प्रधान विभूति, ऊंची आयु, कल्पवृक्ष प्रदत्त भोगोपभोग आदि प्राप्त कर उन्हें ही अनुभव करते हुए अथवा सुषम-सुषमा कालविशेष में अधिगत उत्तम ऋद्धि का प्रत्यनुभव करते हुए रहते हैं, कहते भी हैं—
दोसु वि कुरासु मणुया तिपल्लपरमाउणो तिकोसुच्चा।
पिट्ठिकरंडसयाइं दो छछप्पन्नाइं मणुयाणं।।
सुसमसुसमाणुभावं अणुभवमाणाणऽवच्चगोवणया।
अउणापन्नदिणाइं अट्ठमभत्तस्स आहारो।।
(बृहत्क्षे. ३०१,३०२)
दोनों ही कुरु में मनुष्य ३ पल्योपम की उत्कृष्ट आयु वाले, तीन कोश ऊंचे (अवगाहना वाले) दो सौ छप्पन पृष्ठ करंडक—पांसली वाले, सुषमसुषमाकाल के अनुभाव का अनुभव करने वाले, उनपचास दिन संतान का पालन करने वाले और तीन दिन से आहार करने वाले होते हैं।
देवकुरवो दक्षिणा: उत्तरकुरव उत्तरास्तेष्विति जंबू इत्यादि, सुसमं ति सुषमा द्वितीयारकानुभाग:, शेषं तथैव, पठ्यते च—
देवकुरु दक्षिण में और उत्तरकुरु उत्तर में है, उनमें। जंबू इत्यादि—सुषमा अर्थात् दूसरे आरे का अनुभव, शेष उसी प्रकार है। कहते भी हैं—
हरिवासरम्मएसु आउपमाणं सरीरउस्सेहो।
पलिओवमाणि दोन्नि उ दोन्नि य कोसा सया भणिया।।
छट्ठस्स य आहारो चउसट्ठिदिणाणुपालणा तेसिं।
पिट्ठिकरंडाण सयं अट्ठावीसं मुणेयव्वं।।
(बृहत्क्षे. २५५,२५६)
हरिवर्ष और रम्यक्वर्ष के मनुष्यों की आयु दो पल्योपम, शरीर का उत्सेध—ऊंचाई दो गव्यूत है। वे दो दिन के अंतर से आहार करते हें। चौसठ दिन-रात संतान का पालन-पोषण करते हैं। उन्हें एक सौ अठाईस पसलियां होती हैं।
जंबू इत्यादि, सुसमदूसमं ति सुषमदु:षमा तृतीयारकानुभाग: तस्या या सा सुषमदु:षमा ऋद्धि:, शेषं तथैव, उच्यते च—
जंबू इत्यादि—सुषम-दुषमा अर्थात् तृतीय अर का अनुभाग उसकी जो ऋद्धि है वह सुषम-दु:षमा ऋद्धि है। शेष उसी प्रकार है। कहा भी है—
गाउयमुच्चा पलिओवमाउणो वज्जरिसहसंघयणा।
हेमवएरन्नरवए अहमिंदणरा मिहुणवासी।।
चउसट्ठी पिट्ठिकरंडयाण मणुयाण तेसिमाहारो।
भत्तस्स चउत्थस्स उ उणसीतिदिणाणुपालणय।।
(बृहत्क्षे. २५३,२५४)
हैमवत और हैरण्यवत् क्षेत्र के यौगलिक, अहमिन्द्र, एक गव्यूत ऊंचे, १ पल्योपम आयुस्थितिवाले, वज्र-ऋषभ नाराच संहनन वाले होते हैं। उनके चौसठ पृष्ठ करंडक होते हैं। वे एक दिन के अंतर से भोजन करते हैं तथा उन्नासी दिन-रात अपनी संतान की सार संभाल करते हैं।
जंबू इत्यादि, दूसमसुसमं ति दु:षमसुषमा चतुर्थारकप्रतिभाग:, तत्सम्बन्धिनी ऋद्धिदु:षमसुषमेव, शेषं तथैव, अधीयते च—
जंबू इत्यादि-दु:षम-सुषमा अर्थात् चतुर्थ अर का प्रतिभाग, उससे संबद्ध ऋद्धि दु:षम-सुषमा की ही ऋद्धि है। शेष उसी प्रकार है। कहते भी हैं—
मणुयाण पुव्वकोडी आउं पंचूसिया धणुसयाइं।
दुसमसुसमाणुभावं अणुहोंति णरा निययकालं।।
( )
महाविदेह के मनुष्यों की आयु १ कोटिपूर्व, शरीर की ऊंचाई पांच सौ धनुष होती है। वे नियमत: दु:षम-सुषमा आरक का अनुभाव करते हैं।
जंबूदीवे इत्यादि, छव्बिहं पि त्ति सुषमसुषमादिकं उत्सर्पिण्यवसर्पिणीरूपमिति।
जंबूदीवे इत्यादि—छहों प्रकार के सुषम-सुषमा आदि उत्सर्पिणी और अवसर्पिणी रूप हैं।
सू. ३२१-३२५. जबुद्दीवे.. ..चरिस्संति वा।
(टी.) अनन्तरं जम्बूद्वीपे काललक्षणद्रव्यपर्याय-विशेषा उक्ता:, अधुना तु जम्बूद्वीप एव कालपदार्थ-व्यञ्जकानां ज्योतिषां द्विस्थानकानुपातेन प्ररूपणामाह-जंबूदीवे दीवे इत्यादि सूत्रद्वयम्, पभासिंसु व त्ति प्रभासितवन्तौ वा प्रकाशनीयम्, एवं प्रभासयत: प्रभासयिष्यत:, चन्द्रयोश्च सौम्यदीप्तिकत्वात् प्रभासन-मात्रमुक्तम्, आदित्ययोश्च खररश्मित्वात्तापितवन्तौ वा एवं तापयतस्तापयिष्यत इति वस्तुनस्तापनमुक्तम्, अनेन कालत्रयप्रकाशनभणनेन सर्वकालं चन्द्रादीनां भावाना-मस्तित्वमुक्तम्, अत एव चोच्यते-न कदाचिदनीदृशं जगत् ( ) इति, न वा विद्यमानस्य जगत: कर्ता कल्पयितुं युक्त:, अप्रमाणकत्वात्।
अनन्तर सूत्र में जंबूद्वीप में काल के लक्षण, द्रव्य और पर्याय विशेष का वर्णन किया गया। संप्रति जंबूद्वीप में काल द्रव्य के अभिव्यंजक ज्योतिष्कों की द्विस्थानक के अनुपात से प्ररूपणा करते हैं—जंबूद्वीप द्वीप आदि दो सूत्र है। पभासिंसु व अर्थात् प्रभासित करते हुए अथवा प्रकाशनीय को प्रभासित करते हैं, प्रभासित करेंगे। चंद्र सौम्यदीप्तिकर्ता होने से प्रभासन मात्र कहा है। सूर्य खररश्मि वाले होने से तपाए हैं, अथवा इसी प्रकार तपते हैं, तपाएंगे—इस प्रकार वस्तुओं को तपाना कहा है। इन सूत्रों से तीनों कालों में प्रकाश का कथन करने से चंद्र आदि पदार्थों का सर्वकाल में अस्तित्व कहा है। इसीलिए कहा जाता है—'कभी इस प्रकार का जगत् नहीं था, ऐसा नहीं है।' अथवा विद्यमान जगत के कर्ता की कल्पना उपयुक्त नहीं है। क्योंकि उसका प्रमाण नहीं है।
अथ यत् सन्निवेशविशेषवत्। तद् बुद्धिमत्कारणपूर्वकं दृष्टम्, यथा घट:, सन्निवेशविशेषवन्तश्च भू-भूधरादय:, यश्च नुद्धिमान-सावीश्वरो जगत्कर्तेति, नैवम् सन्निवेशविशेषवत्यपि वल्मीके बुद्धिमत्कारणत्वस्यादर्शनादित्यत्र बहु वक्तव्यं तच्च स्थानान्तरादवसेयमिति।
यहां जो सन्निवेश विशेष की भांति है उसे बुद्धिमानों ने कारणपूर्वक देखा है, जैसे—घड़ा। पृथ्वी और पर्वत भी सन्निवेश विशेष युक्त है। जो बुद्धिमान है, वह ईश्वर जगत का कर्ता है। ऐसा नहीं है, क्योंकि सन्निवेशविशेष होने पर भी बांबी में बुद्धिमान कारण का दर्शन नहीं होता। इस प्रकार यहां कथनीय बहुत है, वह स्थानान्तर से ज्ञातव्य है।
द्विसङ्ख्यत्वाच्चन्द्रयोस्तत्परिवारस्यापि द्वित्वमाह-दो कत्तियेत्यादिना दो भावकेऊ इत्येतदवसानेन ग्रन्थेन, सुगमश्चायम्, नवरं द्वे कृत्तिके नक्षत्रापेक्षया, न तु तारिकापेक्षयेत्येवं सर्वत्रेति, कत्तियेत्यादिगाथात्रयेण नक्षत्रसूत्रसङ्ग्रह:, कृत्तिकादीनामष्टाविंशते्नक्षत्राणां क्रमेणाग्न्यादयोऽष्टाविंशतिरेव देवता भवन्ति, ता आह-द्वावग्नी १, एवं प्रजापती २, सोमौ ३, रुद्रौ ४, अदिती ५, बृहस्पती ६, सर्पौ ७, पितरौ ८, भगौ ९, अर्यमणौ १०, सवितारौ ११, त्वष्टारौ १२, वायु १३, इन्द्राग्नी १४, मित्रौ १५, इन्द्रौ १६, निर्क्रती १७, आप: १८, विश्वौ १९, ब्रह्माणौ २०, विष्णू २१, वसू २२, वरुणौ २३, अजौ २४, विवृद्धी २५, ग्रन्थान्तरे अहिर्बुध्नावुक्तौ, पूषणौ २६, अश्विनौ २७, यमाविति २८, ग्रन्थान्तरे पुनरश्चिनीत आरभ्यैता एवमुक्ता:,
चंद्र की संख्या दो होने से उसके परिवार का भी 'दो कित्तियाओ' इस सूत्र से दो भावकेऊ' इस सूत्र तक द्वित्व कहते हैं—दो कृतिका, यह नक्षत्रों की अपेक्षा से है, न कि तारों की अपेक्षा। इसी प्रकार सर्वत्र है। कृत्तिका आदि तीन गाथाओं में नक्षत्र सूत्रों का संग्रह है। कृतिका आदि २८ नक्षत्रों के क्रम से अग्नि आदि २८ ही देवता हैं। उसे कहते हैं—१. दो अग्नि २. दो प्रजापति ३. दो सोम ४. दो रुद्र ५. दो अदिति ६. दो बृहस्पति ७. दो सर्प ८. दो पितृदेवता, ९. दो भग १०. दो अर्यमा ११. दो सविता १२. दो त्वष्टा १३. दो वायु १४. दो इन्द्राग्नि १५. दो मित्र १६. दो इन्द्र १७. दो निऋति १८. दो अप् १९. दो विश्व २०. दो ब्रह्म २१. दो विष्णु २२. दो वसु २३. दो वरुण २४. दो अज २५. विवृद्धि (अहिर्बुध्नीय) २६. दो पूषन् २७. दो अश्व २८. दो यम। ग्रंथान्तर में अश्विनी से प्रारंभ कर इसी प्रकार कहा गया है।
अश्वियमदहनकमलजशशिशूलभृददितिजीवफणिपितर:।
योर्न्यमदिनकृत्त्वष्ट्पवनशक्राग्निमित्राख्या:।।
ऐन्द्रो निर्क्रतिस्तोयं विश्वो ब्रह्मा हरिर्वसुर्वरुण:।
अजपादोऽहिर्बुध्न: पूषा चेतीश्वरा भानाम्।।
(वाराही. ९७/४-५)
अश्व, यम, अग्नि, प्रजापति, सोम, रुद्र, अदिति, वृहस्पति, सर्प, पिता, भग, अर्यमा, सविता, त्वष्टा, वायु, शक्र, आग्नि, मित्र, इन्द्र, तोय, विश्व, ब्रह्मा, हरि, वसु, वरुण, अजपाद, अहिर्बुघ्न पूषा—ये ग्रहों के देवता हैं।
अङ्गारकादयोऽष्टाशीतिर्ग्रह: सूत्रसिद्धा:, केवल-मस्मदृष्टपुस्तकेषु केषुचि केषुचिदेव यथोक्तसङ्ख्या संवदतीति सूर्यप्रजञप्त्यनुसारेणासाविह संवादनीया, तथाहि तत्सूत्रम्—
मंगल आदि ८८ ग्रह सूत्र सिद्ध हैं। हमारे द्वारा दृष्ट कुछ ही पुस्तकों में यथोक्त संख्या की संवादिता है। अत: यहां सूर्यप्रज्ञप्ति के अनुसार यह संवादनीय है। उसका सूत्र इस प्रकार हैं—
तत्थ खलु इमे अट्टासीई महागहा पन्नत्ता, तं जहा—इंगालए १ वियालए २ लोहियक्खे ३ सणिच्छरे ४ आहुणिए ५ पाहुणिए ६ कणे ७ कणए ८ कणकणए ९ कणवियाणए १० कणसंताणए ११ सोमे १२ सहिए १३ अस्सासणे १४ कज्जोयए १५ कब्बडए १६ अयकरए १७ दुंदुभए १८ संखे १९ संखवण्णे २० संखवन्नाभे २१ कंसे २२ कंसवण्णे २३ कंसवन्नाभे २४ णीले २५ णीलोभासे २६ रुप्पी २७ रुप्पोभासे २८ भासे २९ भासरासी ३० तिले ३१ तिलपुप्फवण्णे ३२ दगे ३३ दगपंचवण्णे ३४ काए ३५ काकंधे ३६ इंदग्गी ३७ धूमकेऊ ३८ हरी ३९ पिंगले ४० बुहे ४१ सुक्के ४२ बहस्सई ४३ राहू ४४ अगत्थी ४५ माणवगे ४६ कासे ४७ फासे ४८ धुरे ४९ पमुहे ५० वियडे ५१ विसंधी ५२ नियल्ले ५३ पयल्ले ५४ जडियाइलए ५५ अरुणे ५६ अगिल्लए ५७ काले ५८ महाकाले ५९ सोत्थिए ६० सोवत्थिए ६१ वद्धमाणगे ६२ पलंबे ६३ णिच्चालोए ६४ निच्चुज्जोए ६५ सयंपभे ६६ ओभासे ६७ सेयंकरे ६८ खेमंकरे ६९ आभंकरे ७० पभंकरे ७१ अपराजिए ७२ अरए ७३ असोगे ७४ वीयसोगे ७५ विमले ७६ वियत्ते ७७ वितत्थे ७८ विसाले ७९ साले ८० सुव्वए ८१ अनियट्टी ८२ एगजडी ८३ दुजडी ८४ करकरिए ८५ रायग्गले ८६ पुप्फकेऊ ८७ भावकेऊ ८८। इदं तत्रैव संग्रहणीगाथाभिर्नियन्त्रितम्, तथाहि—
यहां ये ८८ महाग्रह प्रज्ञप्त हैं। वे इस प्रकार हैं— १. दो अंगारक २. दो विकालक ३. दो लोहिताक्ष ४. दो शनिश्चर ५. दो आहुत ६. दो प्राहुत ७. दो कन ८. दो कनक ९. दो कनकनक १०. दो कनकवितानक ११. दो कनकसंतानक १२. दो सोम १३. दो सहित १४. दो आश्वासन १५. दो कार्योपग १६. दो कर्बटक १७. दो अवकरक १८. दो दुन्दुभक १९. दो शंख २०. दो शंखवर्ण २१. दो शंखवर्णाभ २२. दो कंस २३. दो कंसवर्ण २४. दो कंसवर्णाभ २५. दो रुक्मी २६. दो रुक्माभास २७. दो नील २८. दो नीलाभास २९. दो भस्म ३०. दो भस्मराशि ३१. दो तिल ३२. दो तिलपुष्यवर्ण ३३. दो दक ३४. दो दकपञ्चवर्ण ३५. दो काक ३६. दो कर्कन्ध ३७. दो इन्द्राग्नि ३८. दो धूमकेतु ३९. दो हरि ४०. दो पिंगल ४१. दो बुद्ध ४२. दो शुक्र ४३. दो बृहस्पति ४४. दो राहु ४५० दो अगस्ति ४६. दो मानवक ४७. दो काश ४८. दोस्पर्श ४९. दो धुर ५०. दो प्रमुख ५१. दो विकट ५२. दो विसन्धि ५३. दो णियल्ल ५४. दो पइल्ल ५५. दो जडियाइलग ५६. दो अरुण ५७. दो अग्निल ५८. दो काल ५९. दो महाकाल ६०. दो स्वस्तिक ६१. दो सौवस्तिक ६२. दो वर्द्धमानक ६३. दो प्रलंब ६४. दो नित्यालोक ६५. दो नित्योद्योत ६६. दो स्वयंप्रभ ६७. दो अवभास ६८. दो श्रेयस्कर ६९. दो क्षेमंकर ७०. दो आभंकर ७१. दो प्रभंकर ७२. दो अपराजित ७३. दो अरजस ७४. दो अशोक ७५. दो विगतशोक ७६. दो विमल ७७. दो वितत ७८. दो वित्रस्त ७९. दो विशाल ८०. दो शाल ८१. दो सुव्रत ८२. दो अनिवृत्ति ८३. दो एकजटीन् ८४. दो जटीन् ८५. दो करकरिक ८६. दो राजार्गल ८७. दो पुष्यकेतु ८८. दो भावकेतु। यहां उन्हें संग्रहणी गाथा से प्रतिपादित किया गया है।
इंगालए १ वियालए २,
लोहियक्खे ३ सणिच्छरे चेव ४।
आहुणिए ५ पाहुणिए ६
कणगसनामा उ पंचेव ११।।
सोमे १ सहिए २ आसासणे य
३ कज्जोवए य ४ कब्बडए ५।
अयकरए ६ दुंदुहए ७
संखसनामाओ तिन्नेव १० (२१)।।
१. अंगारक २. विकारक ३. लोहिताक्ष ४. शनिश्चर ५. आहूत ६. प्राहूत ७. कन ८. कनक ९. कनकनक १०. कनक वितानक ११. कनकसंतानक १२. सोम १३. सहित १४. आश्वासन १५. कार्योपग १६. कर्बटक १७. अवकरक १८. दुंदुभक १९. शंख २०. शंखवर्ण २१. शंखवर्णाभ।
तिन्नेब कसनामा ३ णीला
२ रूप्पी य २ होंति चत्तारि।
भास २ तिलपुप्फवन्ने २
दगपंचवण्णे य काय कार्कधे १५।।(३६)।।
२२. कंस २३. कंसवर्ण कंसवर्णाभ २५. नील २६. नीलावभास २७. रूपी २८. रूपावभास २९. भस्म ३०. भस्मराशि ३१. तिल ३२. तिलपुष्पवर्ण ३३. दक ३४. दकपंचवर्ण ३५. काक ३६. कर्कन्ध।
इंदग्गि १ धूमकेऊ २ हरि ३
पिंगलए ४ बुहे य ५ सुक्के य ६।
बहसइ ७ राहु ८ अगत्थी ९
माणवए १० कास ११ फासे य १२ (४८)।।
१. इन्द्राग्नि २. धूमकेतु ३. हरि ४. पिंगलक ५. बुध ६. शुक्र ७. वृहस्पति ८. राहु ९. अगस्ति १०. माणवक ११. काश १२ स्पर्श।
धुर १ पमुहे २ वियड ३ विसंधी ४
नीयल्ले ५ तहा पयल्ले य ६।
जडियाइलए ७ अरुणे ८ अग्गिल ९
काले १० महाकाले ११ (५९)।।
१. धुर २. प्रमुख ३. विकट ४. विसंधि ५. णियल्ल ६. पइल्ल ७. जडियाइल्लग ८. अरुण ९, अनिल १०. काल ११. महाकाल।
सोत्थिय १ सोवत्थिय २
बद्धमाणगे ३ तहा पलंबे य ४।
निच्चालोए ५ निच्चुज्जोए ६
सयंपभे ७ चेव ओभासे ८ (६७)।।
१. स्वस्तिक २. सौवस्तिक ३. वर्धमानक ४. प्रलंब ५. नित्यालोक ६. नित्योद्योत ७. स्वयंप्रभ ८. अवभास।
सेयंकर १ खेमंकर २
आभंकर ३ पभंकरे य ४ बोधव्वे।
अरए ५ विरए य ६ तहा असोग ७
तह बीयसोगे य ८ (७५)।।
१. श्रेयस्कर २. क्षेमंकर ३. आभंकर ४. प्रभंकर ५. आरत ६. विरत ७. अशोक ८. वीतशोक।
विमल १ वितत्त २ वितत्थे ३ विसाल ४
तह साल ५ सुव्वए ६ चेव।
अनियट्टी ७ एगजडी ८ य होइ
बिजड़ी य ९ बोधव्वे (८४)।।
१. विमल २. विभक्त ३. वितथ ४. वित्रस्त ५. विशाल ६. शाल ७. सुव्रत ८. अनिवृति ९. एगजटी १० द्विजटी।
करकरिए १ रायग्गल २ बोधव्वे
पुप्फ ३ भावकेऊ य ४ (८८)।
अट्ठासीई गहा खलु णेयव्वा आणुपुव्वीए।।
(सूर्यप्र. ४७-५५)
१. कर्करिक २. राजार्गल ३. पुष्पकेतु ४. भावकेतु। आनुपूर्वी ये ८८ ग्रह ज्ञातव्य हैं।
सू. ३२६. जबुद्दीवस्स....पण्णत्ता।
(टी.) जम्बूद्वीपाधिकारादेवेदमपरमाह—जंबू इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं वज्रमय्या: अष्टयोजनोच्छ्राया-याश्चतुर्द्वादशोपर्यंधोविस्तृताया जम्बूद्वीपनगरप्राकार-कल्पाया जगत्या द्विगव्यूतोच्छ्रितेन पञ्चधनु:शतविस्तृतेन नानारत्नमयेन जालकटकेन परिक्षिप्ताया उपरि वेदिकेति पद्मवरवेदिकेत्यर्थ:, पञ्चधनु:शतविस्तीर्णा गवाक्षहेम-किङ्किणीघण्टायुक्ता देवानामासन-शयन-मोहन-विविध-क्रीडास्थानमुभयतो वनखण्डवतीति।
जंबूद्वीप के अधिकार से ही यह अपर सूत्र कहा है—जंबू इत्यादि। यह सुगम है। जंबूद्वीप रूपी नगर के परकोटे सदृश वज्रमयी जगती के जो आठ योजन ऊंची, मूल में बारह योजन, मध्य में आठ योजन तथा ऊपर में चार योजन चोड़ी है। इसके ऊपर तक वेदिका है। यह वेदिका दो गव्यूत ऊंची तथा पांच सौ धनुष विस्तृत है। यह नाना रत्नमय जाल समूह से परिक्षिप्त है। वेदिका का तात्पर्य पद्मवर वेदिका है। उस जगती में पांच सौ धनुष विस्तीर्ण सोने की करघनी से युक्त गवाक्ष है। यह वेदिका दोनों ओर से वन-खण्ड से युक्त है। वहां देवों के बैठने, सोने, खेलने तथा विविध क्रीडाओं के लिए स्थान है।
सू. ३२७,३२८. लवणे ण....पण्णत्ता।
(टी.) जम्बूद्वीपवक्तव्यतानन्तरं तदनन्तरत्वादेव लवणसमुद्रवक्तव्यतामाह-लवणे णमित्यादि कण्ठ्यम्, नवरं चक्रवालस्य मण्डलस्य विष्कम्भ: पृथुत्वं चक्रवाल-विष्कम्भस्तेनेति, समुद्रवेदिकासूत्रं जम्बूद्वीपवेदिकासूत्र-वद्वाच्यमिति।
जंबूद्वीप की वक्तव्यता के अनन्तर, उसके अनन्तर ही लवण समुद्र की वक्तव्यता कहते हैं—लवणे इत्यादि। सूत्र स्पष्ट है। चक्रवाल वलय मण्डल का विष्कंभ अर्थात् विस्तार वक्रवाल विष्कंभ है। लवण समुद्र का वेदिका सूत्र जंबूद्वीप वेदिका सूत्र की तरह कथनीय है।
सू. ३२९-३५२. धायइसंडे. ....पण्णताओ।
(टी.) क्षेत्रप्रस्तावाल्लवणसमुद्रवक्तव्यतानन्तरं धातकीखण्डवक्तव्यतां धायइसंडे इत्यादिना वेदिका-सूत्रान्तेन ग्रन्थेनाह, कण्ठ्यश्चायम्, नवरं धातकीखण्ड-प्रकरणमपि जम्बूद्वीप-लवणसमुद्रमध्यं वलयाकृतिं धातकीखण्डमालिख्य हिमवदादिवर्षधरान् जम्बूद्वीपा-नुसारेणैवोभयत: पूर्वापरविभागेन भरत-हेमवतादिवर्षाणि च व्यवस्थाप्य पूर्वापरदिशोर्वलयविष्कम्भमध्ये मेरुं च कल्पयित्वाऽवबोद्धव्यम्। अनेनैव च क्रमेण पुष्करवर-द्वीपाद्धप्रकरणमपीति। तत्र धातकीनां वृक्षविशेषाणां खण्डो वनं समूह इत्यर्थो धातकीखण्डस्तद्युक्तो यो द्वीप: स धातकीखण्ड एवोच्यते, यथा दण्डयोगाइण्ड इति, धातकीखण्डश्चासौ द्वीपश्चेति धातकीखण्द्वीपस्तस्य पुरत्थिमं ति पौरस्त्यं पूर्वमित्यर्थों यद्धं विभाग-स्तद्धातकीखण्डद्वीपपोरस्त्यार्द्धम्, पूर्वापरार्द्धता च लवण-समुद्रवेदिकातो दक्षिणत उत्तरतश्च धातकीखण्डवेदिकां यावद् गताभ्यामिषुकारपर्वताभ्यां धातकीखण्डस्य विभक्तत्वादिति, उक्तं च—
क्षेत्र प्रस्तावना में लवण समुद्र की वक्तव्यता के अनन्तर धातकीखंड की वक्तव्यता है—'धायइखंडे' आदि। वेदिका सूत्र तक के सूत्र से कहते हैं। ये सूत्र सुगम हें। धातकीखंड का वर्णन भी जंबूद्वीप-लवणसमुद्र के बाहर वलयाकृति धातकीखंड को आलेखित करके जंबूद्वीप के अनुसार ही दोनों ओर पूर्व तथा अपर विभाग के द्वारा भरत, हेमवत् आदि क्षेत्रों को व्यवस्थापित कर पूर्वापर दिशाओं की वलयाकार चौड़ाई के मध्य मेरु की संकल्पना कर ज्ञातव्य है। अर्धपुष्करवर द्वीप का वर्णन भी इसी क्रम से ज्ञातव्य है। यहां धातकी वृक्ष विशेषों के खंड-वन समूह जहां है, वह धातकीखण्ड है उससे युक्त जो द्वीप है वह धातकीखण्ड द्वीप ही कहा जाता है। जैसे दंड के योग से दंड, उसी प्रकार जो धातकीखंड द्वीप है, वह धातकीखण्डद्वीप है। उसके पूर्वी या पूर्व भाग में जो अर्धविभाग है, वह धातकीखंड द्वीप पौरस्त्याद्ध है। इसकी पूर्वापरार्द्धता लवण समुद्र की वेदिका से दक्षिणत: और उत्तरत: धातकीखंड वेदिका तक गए हुए इषुकार पर्वतों से धातकीखंड को विभक्त करने से है। कहा भी है—
पंचसयजोयणुच्चा सहस्समेगं च होंति वित्थिन्ना।
कालायणलवणजले पुट्ठा ते दाहिणत्तरओ।।
दो उसुयारनगवरा धायसंडस्स मज्झयारठिया।
तेहिं दुहा णिद्दिस्सइ पुव्वद्धं पच्छिमद्धं च।।
(बृहत्क्षे. ३/४,५)
धातकीखंड द्वीप में दो इषुकार पर्वत पांच सौ योजन ऊंचे और एक हजार योजन विस्तीर्ण, कालोदधि और लवणसमुद्र से दक्षिण से उत्तर की ओर स्पृष्ट हैं। उन दोनों से ही पूर्व और पश्चिम धातकीखंड निर्दिष्ट होते हैं।
तत्र णमिति वाक्यालङ्कारे, मन्दरस्य मेरोरित्येवं धातकीखण्डपूर्वार्द्धपश्चिमार्द्धप्रकरणे प्रत्येकमेकोनसप्तति-सूत्रप्रमाणे जम्बूद्वीपप्रकरणवदध्येतव्ये व्याख्येये च, अत एवाह—एवं जहा जंबूदीवे तहेत्यादि, नवरं वर्षधरादि-स्वरूपमायामतादिसमता चैवं भावनीया—
यहां 'णं' वाक्यालंकार में है। मंदर का अर्थात् मेरु का इसी प्रकार धातकीखंड के पूर्वार्ध व पश्चिमार्ध प्रकरण में प्रत्येक उनहत्तर सूत्रों में जंबूद्वीप प्रकरण की भांति ज्ञातव्य और व्याख्येय है। अत: कहा गया है—'जैसे जंबूद्वीप में है, वैसे ही है।' वर्षधर पर्वत आदि का स्वरूप उनके आयाम आदि की क्षमता से इस प्रकार भावनीय है।
पुव्वद्धस्स य मज्झे मेरू पुण तस्स दाहिणुत्तरओ।
वासाइं तिन्नि तिन्नि विदेहवासं च मज्झम्मि।।
अरविवरसंठियाइ चउरो लक्खाइं ताइं खेत्ताइं, दीर्घतया।
अंतो संखित्ताई रुंदतराइं कमेण पुणो।।
(बृहत्क्षे. ३/६,७)
धातकीखंड के पूर्वाद्ध और पश्चिमार्ध के मध्य एक-एक मेरु पर्वत है। दोनों मेरू पर्व के दक्षिण और उत्तर में तीन वर्ष क्षेत्र और मध्य में दोनों ओर महाविदेह क्षेत्र है। भरत आदि क्षेत्र अरविवर (चक्र के अर के विवर) संस्थान में संस्थित है। जंबूद्वीप और लवणसमुद्र चक्र की नाभि स्थानीय है। वर्षधर पर्वत अर स्थानीय है और उनके अंतरालवर्ती क्षेत्र अरविवर की भांति प्रतीत होते हैं। वे सभी चार लाख योजन आयत हैं। वे लवण समुद्र की तरफ संकीर्ण है और आगे क्रमश: विस्तीर्ण है।
भरहे मुहविक्खंभो छावट्ठिसयाइं चोद्दसहियाइं।
अउणत्तीसं च सयं बारसहियदुसयभागाणं।।
(बृहत्क्षे. ३।१३) ६६१४ १२९/२१२
भरतक्षेत्र का आभ्यंतर विष्कंभ ६६१४ 1९/., योजन है।
अट्ठारस य सहस्सा पंचेव सया हवंति सीयाला।
पणपण्णं असंसयं बाहिरओ भरहविक्खंभो।।
(बृहत्क्षे. ३।२६) १८५४७ १५५/२१२
भरतक्षेत्र का बाह्य विष्कंभ (कालोदधि की दिशा में) १८५४७ योजन है।
चउगुणिय भरहवासो, व्यास इत्यर्थ:,
हेमवए तं चउगुणं तइयं, हरिवर्षमित्यर्थ:।
हरिवासं चउगुणितं महाविदेहस्स विक्खंभो।।
जह विक्खंभो दाहिणदिसाए तह उत्तरे वि वासतिए।
जह पुव्वद्धे सत्त उ तह अवरद्धे वि वासाइं।।
(बृहत्क्षे. ३।३०,३१)
भरतवर्ष क्षेत्र का अंत: और बाह्य जो विष्कंभ है उसका चतुर्गुणित हेमवत क्षेत्र का, उससे चतुर्गुणित हरिवर्ष का और उससे चौगुना महाविदेह क्षेत्र का विष्कंभ है। पूर्वार्द्ध धातकी खंड में मेरु पर्वत की दक्षिण दिशा में भरत-हैमवत-हरिवर्ष का जो अंत: विष्कम्भ है, उत्तर दिशावर्ती तीनों क्षेत्रों—ऐरावत, हेरण्यवत और रम्यक् वर्ष का यथाक्रम द्रष्टव्य है। पूर्वार्द्ध के सात क्षेत्रों की भांति पश्चिमार्ध भी ज्ञातव्य है।
सत्ताणउई सहस्सा सत्ताणयाइ अट्ट य सयाइ।
तिन्नेव य लक्खाइं कुरूण भागा य बाणउई।।
(बृहत्क्षे. ३।४३) विष्कम्भ इति, ३९७८९७ ९२/२१२
धातकीखंडवर्ती देवकुरु-उत्तरकुरु का विष्कम्भ आदि मान इस प्रकार है—३९७८९७ १२/२१२।
अडवण्णसयं तेवीस सहस्सा दो य लक्ख जीवाओ।
दोण्ह गिरीणायामो संखित्तो तं धणु कुरूणं।।
(बृहत्क्षेत्र ३।४८)
देवकुरु और उत्तरकुरु की जीवा २२३१५८ योजन है। दोनों कुरुओं का धनुपृष्ठ दोनों गजदंत पर्वतों के आयामों का संयुक्त मान है।
वासहरगिरी वक्खारपव्वया पुव्वपच्छिमद्धेसु।
जंबूदीवगदुगुणा वित्थरओ उस्स तुल्ला।।
(बृहत्क्षे. ३।३८)
धातकीखंड के हिमवान आदि वर्षधर पर्वत पूर्वार्द्ध और पश्चिमार्ध में बारह हैं। वक्षस्कार आदि बत्तीस पर्वत हैं। उनका विस्तार जंबूद्वीपगत हिमवान आदि से द्विगुणित है। ऊंचाई उनके तुल्य है।
कंचणगजमगसुरकुरुनगा य वेयड्ढ वट्टदीहा य।
विक्खंभोवेहसमुस्सएण जह जंबूदीविच्चा।।
(बृहत्क्षे. ३।४१)
धातकीखडवर्ती कंचनगिरि, यमक पर्वत, देवकुरुवर्ती चित्र-विचित्र, वैताड्ढय, दीर्घ वैताड्ढय, वृत्त वैताड्ढय आदि जो पर्वत हैं उनका विष्कंभ, उद्वेध और समुच्छ्रय जंबूद्वीपवर्ती इन पर्वतों के तुल्य है।
लक्खाइं तिन्नि दीहा विज्जुप्पभ-गंधमादणा दो वि।
छप्पन्न च सहस्सा दोन्नि सया सत्तवीसा य।।
(बृहत्क्षे. ३।४९)
धातकीखंडवर्ती विद्युत्प्रभ और गंधमादन दोनों ही पर्वत तीन लाख, छप्पन हजार दो सौ सत्ताईस योजन दीर्घ हैं।
अउणट्ठा दोन्नि सया उणसत्तरि सहस्स पंच लक्खा य।
सोमणस्स मालवंता दीहा रुंदा दस सयाइं।।
(बृहत्क्षे. ३।५०)
धातकीखंडवर्ती सौमनस, माल्यवान दोनों पर्वतों का आयाम पांच लाख, उन्नसठ हजार, दो सौ उनसठ योजन है और उनका विस्तार एक हजार योजन है।
सव्वाओ वि णईओ विक्खंभोवेहदुगुणमाणाओ।
सीया-सीओयाणं वणाणि दुगुणाणि विक्खंभे।।
(बृहत्क्षे. ३।४०)
धातकीखंडवर्ती सभी नदियां जंबूद्वीपवर्ती नदियों की अपेक्षा से आयाम और विष्कंभ में दुगुनी है। सीता और सीतोदा दोनों के उभयकूल के वन विष्कंभ में द्विगुण प्रमाण है।
विस्तरतो वनमुखानीत्यर्थ:।
विस्तार से वनमुख यह अर्थ है।
वासहरकुरुसु दहा वर्षधरेषु कुरुषु च
ये ह्रदा इत्यर्थ: नदीण कुंडाइं तेसु जे दीवा।
उव्वेहुस्सयतुल्ला विक्खंभायामओ दुगुणा।।
(बृहत्क्षे. ३।३९) जम्बूद्वीपकापेक्षयेति।
पूर्वाद्ध-पश्चिमार्ध धातकीखंड में वर्षधर और देवकुरु, उत्तरकुरु में जो द्रह, नदिया, कुंड, द्वीप आदि हैं वे सभी जंबूद्वीपवर्ती द्रह आदि से उद्वेध, उच्छ्रय में समान है और विष्कंभ-आयाम में उनसे द्विगुणित हैं।
कियद्दूरं जम्बूद्वीपप्रकरणं धातकीखण्डपूर्वार्द्धाभिलापेन वाच्यमित्याह—जाव दोसु वासेसु मणुयेत्यादि, एतस्माद्धि सूत्रात् परतो जम्बूद्वीपप्रकरणे चन्द्रादिज्योतिषां सूत्राण्यधीतानि तानि च धातकीखण्ड-पुष्करार्द्धपूर्वार्द्धादिप्रकरणेषु न सम्भवन्ति, द्विस्थानकत्वाद् अस्याध्ययनस्य, धातकीखण्डादौ च चन्द्रादीनां बहुत्वादिति, आह च—
जंबूद्वीप का प्रकरण धातकीखंड पूर्वार्ध के अभिलाप से कहां तक वाच्य है, इसे निरूपित करते हुए कहते हैं—जाव दोसु वासेसु मणुया आदि। जंबूद्वीप प्रकरण में इस सूत्र से आगे चन्द्र आदि ज्योतिष्कों के सूत्र हैं। वे धातकीखंड, पुष्करार्ध, पूर्वार्ध आदि प्रकरणों में नहीं हो सकते। क्योंकि यह अध्ययन दो स्थानों वाला है जबकि धातकीखंड आदि में चंद्र आदि का बहुत्व है। कहा भी है—
दो चंदा इह दीवे चत्तारि य सायरे लवणतोए।
धायइसंडे दीवे बारस चंदा य सूरा य।।
(बृहत्क्षे. ५।७२, बृहत्सं. ६४)
जंबूद्वीप में दो चन्द्र, लवण समुद्र में चार और धातकीखंड में बारह सूर्य और बारह चंद्र हैं।
चन्द्राणामद्वित्वेन नक्षत्रादीनामपि द्वित्वं न स्यात् ततो द्विस्थानकेऽनवतार इति।
चंद्रमाओं का द्वित्व न होने से नक्षत्रों का भी द्वित्व नहीं होता है। अत: द्विस्थानक अध्ययन में उसका अवतरण नहीं किया गया।
जम्बूद्वीपप्रकरणादस्य विशेषं दर्शयन्नाह—णवर-मित्यादि, नवरं केवलमयं विशेष इत्यर्थ:, कुरुसूत्रानन्तरं तत्र कूडसामली चेव जंबू चेव सुदंसणेति उक्तमिह तु जम्बूस्थाने धायइरुक्खे चेव त्ति वक्तव्यम्, प्रमाणं च तयोर्जम्बूद्वीपकशाल्मल्यादिवत्, तयोरेव देवसूत्रे अणाढिए चेव जंबूदीवाहिवई त्यत्र वक्तव्ये सुदंसणे चेव त्तीह वक्तव्यमिति।
जंबूद्वीप प्रकरण से इसको विशेष दिखाते हुए कहते हैं—णवरं इत्यादि'। णवरं अर्थात् केवल यह विशेष है—अर्थ भी है। कुरु सूत्रों के अनन्तर कूटशाल्मली जंबू और सुदर्शन वृक्ष का कथन किया गया। यहां जंबू के स्थान में धातकी वृक्ष वक्तव्य है। उसका प्रमाण जंबू द्वीपवती शाल्मली आदि वृक्ष की भांति है। उसी में देव सूत्र में—अनादृत देव जंबूद्वीपाधिपति है, यहां सुदर्शन देव वक्तव्य है।
धायइसंडे दीवे इत्यादि पश्चिमार्द्धप्रकरणं पूर्वारद्ध-वदनुसर्ततव्यम्, अत एवाह-जाव छव्विहं पि काल-मित्यादि, विशेषमाह-णवरं कूडसामलीत्यादि, धातकीखण्डपूर्वार्द्धोत्तरकुरुषु धातकीवृक्ष उक्त इह तु महा-धातकीवृक्षोऽध्येतव्य:, देवसूत्रे द्वितीय: सुदर्शन-स्तत्राधीत: इह तु प्रियदर्शनोऽध्येतव्य इति।
धातकीखंडद्वीप का पश्चिमार्ध प्रकरण पूर्वार्ध की भांति अनुसरणीय है। इसलिए कहते हैं—'यावत् षड्विध ही काल आदि है।' विशेषतया कहा गया—'कूट शाल्मली आदि।' धातकीखंड पूर्वार्ध में उत्तरकुरु में धातकीवृक्ष कहा है। यहां महाधातकी वृक्ष ज्ञातव्य है। देव सूत्र में सुदर्शन देव के स्थान पर यहां प्रियदर्शन देव पठनीय है।
पूवार्द्ध-पश्चिमार्द्धमीलनेन धातकीखण्डद्वीपं सम्पूर्ण माश्रित्य द्विस्थानकं धायइसंडे णमित्यादिनाह, द्वे भरते पूर्वार्द्ध-पश्चिमार्द्धयोर्दक्षिणदिग्भागे तयोर्भावादित्येवं सर्वत्र, भरतादीनां स्वरूपं प्रागुक्तम्, दो देवकुरुमहद्दुम त्ति द्वौ कूटशाल्मलीवृक्षावित्यर्थ:, द्वौ तद्वासिदेवौ वेणु-देवावित्यर्थ:, दो उत्तरकुरुमहद्दुम त्ति धातकीवृक्ष-महाधातकीवृक्षाविति, तद्देवौ सुदर्शन-प्रियदर्शनाविति। चुल्लहिमवदादय: षड् वर्षधरपर्वता: शब्दापाति-विकटा-पातिगन्धापाति-मालवत्पर्यायाख्या वृत्तवैताढ्याश्च तन्नि-वासिस्वाति-प्रभासा-5रुण-पद्मनामदेवानां द्वयेन द्वयेन सहिता: क्रमेण द्वौ द्वावुक्ता:। दो मालवंत त्ति मालवन्ता-वुत्तरकुरुत: पूर्वदिग्वर्तिनौ गजदन्तकौ स्त:, ततो भद्रशालवनतद्वेदिका-विजयेभ्य: परौ शीतोत्तर-कूलवर्त्तिनौ दक्षिणोत्तरायतौ चित्रकूटौ वक्षस्कारपर्वतौ, ततो विजयेनान्तरनद्या विजयेन चान्तरितावन्यौ तथैवान्यौ पुनस्तथैवान्याविति। पुन: पूर्ववनमुखवेदिका-विजयाभ्यामर्वाक् शीतादक्षिणकूलवर्तीनि तथैव त्रिकूटादीनां चत्वारि द्वयानि, तत: सौमनसौ देवकुरुपूर्वदिग्वर्त्तिनौ गजदन्तको, ततो गजदन्तकावेव देवकुरुप्रत्यग्भागवर्त्तिनौ विद्युत्प्रभौ, ततो भद्रशालवन-तद्वेदिका-विजयेभ्य: परत: तथैवाङ्कावत्यादीनां चत्वारि द्वयानि शीतोदादक्षिणकूलवर्त्तीनि, पुनरन्यानि पश्चिमवनमुखवेदिका-ऽन्त्यविजयाभ्यां पूर्वत: क्रमेण तथैव द्वयानि, चन्द्रपर्वतादीनां चत्वारि द्वयानि ततो गन्धमादनावुत्तरकुरुपश्चिमभागवर्त्तिनौ गजदन्तकाविति, एते धातकीखण्डस्य पूवार्द्धे पश्चिमार्द्धे च भवन्तीति द्वौ द्वावुक्ताविति, इषुकारौ दक्षिणोत्तरयोर्दिशोर्धातकी-खण्डविभागकारिणाविति।
पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध के सम्मिलन से सम्पूर्ण धातकीखंड द्वीप के आधार पर द्विस्थानक 'धायइखण्डे णं' आदि कहा है। दो भरत-पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध दोनों की दक्षिण दिशा में दोनों भरत क्षेत्र हैं। इसी प्रकार सर्वत्र है। भरत आदि क्षेत्रों का स्वरूप पहले बताया गया है। दो देवकुरु महाद्रुम-दो कूटशाल्मली वृक्ष और उसके निवासी दो वेणुदेव हैं। दो उत्तरकुरु महाद्रुम से तात्पर्य धातकी वृक्ष एवं महाधातकी वृक्ष से है। उन दोनों के देव सुदर्शन और प्रियदर्शन देव हैं। चुल्लहिमवान आदि छह वर्षधर पर्वत है—शब्दापाती, विकटापाती, गंधापाती और मालवान नामक वृत्तवैताढ्य पर्वत हैं। उनके निवासी स्वाति, प्रभास, अरुण और पद्म नामक देव दो-दो के साथ क्रमश: दो-दो कहें हैं। दो मालवंत—दोनों मालवंत वर्षधर पर्वतों उत्तरकुरु से पूर्व दिशावर्ती गजदंत पर्वत है। वहां से भद्रशालवन, उसकी वेदिका, वहां से विजयों (महाविदेह की विजय) से परे सीता महानदी के उत्तरी तटवर्ती दक्षिण से उत्तर तक लंबे दो चित्रकूट वक्षस्कार पर्वत हैं। वहां से विजय के अनंतर नदियां हैं। अर्थात् महाविदेह की विजय तत्पश्चात् नदी, तत्पश्चात् विजय इसी प्रकार अन्य-अन्य हैं। पुन: दोनों विजयों से पहले सीता महानदी के दक्षिण तटवर्ती पूर्व बनमुखवेदिका है। उसी प्रकार दो-दो त्रिकूट आदि चारों पर्वत हैं वहां से देवकुरु के पूर्व दिगवर्ती दो सौमनस गजदंत पर्वत हैं। वहां से गजदंत पर्वतों की भांति देवकुरु के पश्चिम दिगवर्ती दो विद्युतप्रभ गजदंत पर्वत हैं। वहां से भद्रशालवन की वेदिका है। विजयों के परे उसी प्रकार दो-दो अंकावती आदि चारों पर्वत है। पुन: अंतिम विजयों के पूर्वत: क्रम से दूसरी पश्चिम वनमुख की वेदिका है। उसी प्रकार चंद्र पर्वत आदि चारों दो-दो, वहां से उत्तर कुरु के पश्चिमवर्ती दोनों गंधमादन गजदंत पर्वत हैं। ये धातकीखंड के पूर्वार्ध और पश्चिमार्द्ध में दोनों होते हैं, अत: दो-दो कहे गए हैं। दक्षिण से उत्तर दिशा तक के इषुकार पर्वत धातकीखंड के विभाग करने वाले हैं।
दो चुल्लहिमवंतकूडा इत्यादि, हिमवदादय: षड् वर्षधरपर्वता:, तेषु ये द्वे द्वे कूटे जम्बूद्वीपप्रकरणे अभिहिते ते पर्वतानां द्विगुणत्वाद् एव एकैकशो द्वे द्वे स्यातामिति। वर्षधराणां द्विगुणत्वात् पद्मादिह्रदा अपि द्विगुणा-स्तद्देव्योऽप्येवमिति। चतुर्दशानां गङ्गादिमहानदीनां पूर्वपश्चार्द्धापिक्षया द्विगुणत्वात् तत्प्रपातह्रदा अपि द्वौ द्वौ स्युरित्याह—दो गंगप्पवायद्दहेत्यादि। दो रोहियाओ इत्यादौ नद्यधिकारे गङ्गादीनां सदपि द्वित्वं नोक्तम्, जम्बूद्वीपप्रकरणोकतस्य-महाहिमवंताओ वासहर-पव्वयाओ महापउमद्दहाओ दो महानदीओ पवहंती (सू. ८९) त्यादिसूत्रक्रमस्याश्रयणात्, तत्र हि रोहिदादय एवाष्टौ श्रूयन्त इति, चित्रकूट-पद्मकूटवक्षस्कार-पर्वतयोरन्तरे नीलवद्वर्षधरपर्वतनितम्बव्यवस्थिताद् ग्राहवतीकु ण्डाहद्दक्षिणतोरणविनिर्गताऽष्टारविंशतिनदी-सहस्रपरिवारा शीताभिगामिनी सुकच्छ-महाकच्छविजययोर्विभागकारिणी ग्राहवती नदी, एवं यथायोगं द्वयोर्द्वयो: सवक्षस्कारपर्वतयोर्विजयोरन्तरे क्रमेण प्रदक्षिणया द्रादशाऽप्यन्तरनद्यो योज्या:, तद्द्वित्वं च पूर्ववदिति, पङ्कवतीत्यत्र वेगवतीति ग्रन्थान्तरे दृश्यते, क्षारोदेत्यत्र क्षीरादेत्यन्यत्र, सिंहश्रोता इत्यत सीतश्रोता इत्यपरत्र, फेनमालिनी गम्भीरमालिनी चेतीह व्यत्ययश्च दृश्यते इति।
दो चुल्लहिमवन्तकूडा इत्यादि—हिमवान आदि छह वर्षधर पर्वत उनमें जो दो-दो कूट जंबूद्वीप प्रकरण में कहे गए हैं। उन पर्वतों के द्विगुणित होने से ही एक-एक क्षेत्र में दो-दो होते हैं। वर्षधर पर्वतों के द्विगुणित होने से पद्म आदि द्रह भी दो-दो होते हैं। उनकी देवियां भी उसी प्रकार द्विगुणित हैं। गंगा आदि चौदह महानदियों के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध की अपेक्षा से द्विगुणित होने से उनके प्रपात द्रह भी दो-दो होंगे। अत: कहते हैं—दो गंगा प्रपातद्रह आदि, दो रोहिता आदि। जंबूद्वीप प्रकरण में उक्त 'महाहिमवंताओ' आदि सूत्रों के क्रमानुरूप होने से नदी अधिकार में गंगा आदि का द्वित्व होने पर भी कहा नहीं है, वहां भी रोहिता आदि आठों नदियां हैं। चित्रकूट, पद्मकूट आदि वक्षस्कार पर्वतों के अनंतर नीलवंत वर्षधरपर्वत नितंब रूप में व्यवस्थित हैं। ग्राहवती कुंड के दक्षिण तोरण से निकली हुई ग्राहवती नदी अठाईस हजार नदियों के परिवार से सीता नदी के अभिमुख जाती हुई कच्छ और महाकच्छ विजय की विभागकर्त्री है। इसी प्रकार यथायोग्य दो-दो वक्षस्कार पर्वत सहित विजयों के अनन्तर क्रमश: प्रदक्षिणा से बारह ही अंतर नदियां योज्य हैं। उनका द्वित्व पूर्ववत् है। यहां पंकवती नदी का उल्लेख है। अन्य ग्रंथ में वेगवती भी मिलता है। यहां क्षारोदा है, अन्यत्र क्षीरोदा भी है। यहां सिंहश्रोता है, अन्यत्र सीतश्रोता है। फेनमालिनी और गंभीरमालिनी—यह व्यत्यय देखा जाता है।
मालवद्गजदन्तक -भद्रशालवनाभ्यामार-भ्यकच्छादीनि द्वात्रिंशद्विजयक्षेत्रयुगलानि प्रदक्षिणतोऽवगन्तव्यानीति, तथा कच्छादिषु क्रमेण क्षेमादिपुराणां युगलानि द्वात्रिंश दवगन्तव्यानीति, भद्रशालादीनि मेरोश्चत्वारि वनानि—
मालवंत, गजदंत पर्वत भद्रशालवनों से शुरू होकर कच्छ आदि ३२ विजयों के युगलों की प्रदक्षिणा करते हुए अवगंतव्य हैं। कच्छ आदि में क्रमश: क्षेमा आदि पुरों के ३२ युगलों को और मेरु के भद्रशाल आदि ४ वनों को जानना चाहिए।
भूमीए भद्दसालं मेहलजुयलम्मि दोन्नि रम्माइं।
नंदण-सोमणसाइं पंडगपरिमंडियं सिहरं।।
(बृहत्क्षे. १।३१६)
भूमि पर भद्रशालवन है। दोनों मेखलाओं में सुरम्य दो वन-नंदन और सौमनस हैं। उसका शिखर पंडग वन से परिमंडित है।
मेर्वोर्द्वित्वे च वनानां द्वित्वमिति, शिलाश्चतस्रो मेरौ पण्डकवनमध्ये चूलिकाया: क्रमेण पूर्वादिषु, अत्र गाथे—
मेरु के दो होने पर वनों का भी द्वित्व होगा। पंडक वन के मध्य मेरु की चूलिका के पूर्वादि क्रम से चार शिलाएं हैं। यहां गाथा इस प्रकार है—
पंडगवणम्मि चउरो सिलाओ चउसु वि दिसासु चूलाए।
चउजोयणूसियाओ सव्वज्जुकंचणमयाओ।।
पंचसयायामाओ मज्झे दीहत्तणऽद्धरुंदाओ।
चंदद्धसंठियाओ कुमुदोदर-हारगोराओ।।
(बृहत्क्षे. १।३५५,३५६)
पंडगवन में मंदर पर्वत की चूलिका पर चार दिशाओं में चार शिलाएं हैं। उनका उत्सेध चार योजन है। वे सर्वथा स्वर्णमय हें। उनका आयाम ५०० योजन है। मध्य में दीर्घ होने से उनकी चौड़ाई २५० योजन है। वे अर्ध चंद्राकार संस्थान से संस्थित हैं। उनका वर्ण कुमुद गर्भ और मोतियों के हार की तरह गौर है।
मन्दरौ मेरू, चूलिका शिखरविशेष:, स्वरूपमस्या:—
मंदर अर्थात् मेरु, चूलिका-शिखर विशेष। उसका स्वरूप इस प्रकार है—
मेरुस्स उवरि चूला जिणभवणविभूसिया दुवीसुच्चा।
बारस अट्ठ य चउरो मूले मज्झुवरि रुंदा य।।
( )
मेरु पर्वत के ऊपर जो चूलिका है वह जिनायतन से विभूषित है। उसकी ऊंचाई ४० योजन है। इसका विष्कंभ मूल में १२ योजन, मध्य में ८ योजन तथा ऊपर में ४ योजन है।
वेदिकासूत्रं जम्बूद्वीपवत्।
वेदिका सूत्र जंबूद्वीप की भांति है।
धातकीखण्डानन्तरं कालोदसमुद्रो भवतीति तद्वक्त-व्यतामाह-कालोदेत्यादि कण्ठ्यम्, कालोदानन्तर-मनन्तरत्वादेव पुष्करद्वीपस्य पूर्वार्द्ध-पश्चिमार्द्ध-तदुभय-प्रकरणान्याह-पुक्खरेत्यादि, त्रीण्यप्यतिदेशप्रधानानि, अतिदेशलभ्यश्चार्थ: सुगम एव, नवरं पूर्वार्द्धा-ऽपरार्द्धता धातकीखण्डवदिषुकाराभ्यामवगन्तव्या, भरतादीनां चायामादिसमतैवं भावनीया—
धातकीखंड के अनंतर कालोदधि समुद्र है। अत: उसकी वक्तव्यता कहते हैं—कालोदधि इत्यादि सुगम है। कालोद समुद्र के अनंतर ही पुष्कर द्वीप के पूर्वार्द्ध, पश्चिमार्द्ध और तदुभय प्रकरण कहते हैं—पुष्कर इत्यादि। तीनों ही अतिदेश प्रधान है और इनका अर्थ अतिदेश लभ्य सुगम ही है। केवल पूर्वार्द्धता और अपरार्द्धता धातकीखंड की भांति इषुकार पर्वतों से ज्ञातव्य है। भरत आदि क्षेत्रों की लंबाई आदि इस प्रकार भावनीय है—
ईयालीस सहस्सा पंचेव सया हवंति उणसीया।
तेवत्तरमंससयं मुहविक्खंभो भरहवासे।।
(बृहत्क्षे. ५।१७)
भरतक्षेत्र के मुख की चौड़ाई ४१५७९ योजन तथा १७३ अंश है।
पन्नट्ठि सहस्साइं चत्तारि सया हवंति छायाला।
तेरस चेव य अंसा बाहिरओ भरहविक्खंभो।।
(बृहत्क्षे. ५।२६)
भरतक्षेत्र के बाह्य भाग की चौड़ाई ६५४४६ योजन व १३ अंश है।
चउगुणिय भरहवासो विस्तर इत्यर्थ:
हेमवए तं चउग्गुणं तइयं हरिवर्षमित्यर्थ:।
हरिवासं चउगुणियं महाविदेहस्स विक्खंभो।।
(बृहत्क्ष.३/३०)
हैमवत् क्षेत्र का विस्तार भरतवर्ष से चतुर्गुणित और हरिवर्ष का उससे चार गुणा है। महाविदेह का विष्कंभ हरिवर्ष से चार गुणा है।
एवमैरवतादीनि मन्तव्यानि।
इसी प्रकार ऐरवत आदि भी ज्ञातव्य हैं।
सत्तत्तरिं सयाइं चोद्दस अहियाइं सत्तरस लक्खा।
होइ कुरूविक्खंभो अट्ठ या भागा अपरिसेसा।।
(बृहत्क्षे. ५।४२)
कुरु (देवकुरु एवं उत्तरकुरु) की लंबाई १७०७७१४ योजन तथा ८ अंश है।
चत्तारि लक्ख छत्तीस सहस्सा नव सया य सोलहिया।
कुरुक्षेत्र की जीवा ४३६९१६ योजन है।
एषा कुरुजीवा
दोण्ह गिरीणायामो संखित्तो तं धणु कुरूणं।।
सोमणस-मालवंता दीहा वीसं भवे सयसहसस्सा।
तेयालीस सहस्सा अउणावीसा य दोन्नि सया।।
दोनों गजदंत पर्वतों का सम्मिलित आयम देवकुरु और उत्तरकुरु का धनुपृष्ठ प्रमाण है। सौमनस तथा माल्यवान पर्वत २०४३२१९ योजन दीर्घ है।
सोलहियं सयमेगं छव्वीस सहसस सोलस य लक्खा।
विज्जुप्पभो नगो गंधमायणो चेव दीहाओ।।
(बृहत्क्षे. ५।४७-४९)
विद्युतप्रभ और गंधमादन दोनों पर्वतों का आयाम १६२६११६ योजन है।
महाद्रुमा जंबूद्वीपकमहाद्रुमतुल्या:—
महाद्रुम जंबूद्वीप के महाद्रुम तुल्य हैं—
धायइवरम्मि दीवे जो विक्खंभो उ होइ उ णगाणं।
सो दुगुणो णेयव्वो पुक्खरद्धे णगाणं तु।।
वासहरा वक्खारा दह-नइ-कुंडा वणा य सीयाए।
दीवे दीवे दुगुणा वित्थरओ उस्सए तुल्ला।।
धातकीखंडद्वीप में पर्वतों का जो विष्कम्भ द्विगुणित ज्ञातव्य है। हिमवान आदि वर्षधर पर्वत, विद्युत्प्रभ आदि वक्षस्कार पर्वत, पद्मद्रह, नदी, कुंड, वन—सीता आदि नदियों के तटवर्ती वन का विस्तार प्रति द्वीप द्विगुणित है। उत्सेध में तुल्य है।
उसुयार जमग कंचण चित्त-विचित्ता य वट्टवेयड्ढा।
दीवे दीवे तुल्ला दुमेहला जे य वेयड्ढा।।
(बृहतक्षेत्र. ५।३७-३९)
इक्षुकार, यमक, कंचन, चित्र, विचित्र, वृत्तवैताड्ढय भरत, ऐरवत और विजयवरती मेखलाद्वयकलित वैताढ्य सभी द्वीपों में समान है।
पुष्करद्वीपवेदिकाप्ररूपणानन्तरं शेषद्वीप-समुद्रवेदिका-प्ररूपणामाह-सव्वेसिं पि णमित्यादि कण्ठ्यम्।
पुष्करद्वीप की वेदिका की प्ररूपणा के अनंतर शेष द्वीप समुद्रों की वेदिका की निरूपणा करते हुए कहते हैं—'सव्वेसिं' यह सुज्ञात है।
सू. ३५३-३८६. दो असुरकुमारिंदा....पण्णत्ता।
(टी.) एते च द्वीप-समुद्रा इन्द्राणामुत्पातपर्वताश्रया इतीन्द्रवक्तव्यतामाह—दो असुरेत्यादि अच्चुए चेव इत्येतदन्तं सूत्रं सुगमम्, नवरम् असुरादीनां दशानां भवनपतिनिकायानां मेर्वपेक्षया दक्षिणोत्तरदिग्द्वयाश्रितत्वेन द्विविधत्वाद् विंशतिरिन्द्रा:, तत्र चमरो दाक्षिणात्यो बली त्वौदीच्य इत्येवं सर्वत्र, एवं व्यन्तराणामष्टनिकायानां द्विगुणत्वात् षोडशेन्द्रा:, तथा अणपन्निकादी-नामप्यष्टानामेव व्यन्तरविशेषरूपनिकायानां द्विगुणत्वात् षोडशेति, ज्योतिष्कानां त्वसङ्ख्यातचन्द्र-सूर्यत्वेऽपि जातिमात्राश्रयणाद् द्वावेव चन्द्र-सूर्याख्याविन्द्रावुक्तौ , सौधर्म्मादिकल्पानां तु दशेन्द्रा इत्येवं सर्वेऽपि चतु:षष्टिरिति।
ये द्वीप-समुद्र इंद्रों के उत्पात पर्वताश्रय है। अत: इंद्रों की वक्तव्यता कहते हैं—'दो असुरे इत्यादि से अच्युत' तक के सूत्र सुगम हैं। केवल असुर आदि दस भवनपति निकाय के देवों के मेरु पर्वत की अपेक्षा दक्षिण और उत्तर दिशा आश्रित होने से दो-दो इंद्र होते हैं। अत: उनके बीस इंद्र हैं। यहां चमर दक्षिण दिशा के तथा बलि उत्तर दिशा के इंद्र हैं। इसी प्रकार सर्वत्र है। व्यंतरों के आठ निकाय के द्विगुणित होने से सोलह इंद्र हैं तथा अणपन्न आदि आठों के ही व्यंतर विशेष रूप निकाय होने से सोलह इंद्र हैं। ज्योतिषियों के असंख्यात सूर्य-चंद्र होने पर भी जाति मात्र के आधार पर सूर्य और चंद्र दो ही इंद्र कहे गए हैं। सौधर्म आदि बारह कल्पों के दस इंद्र हैं। सभी मिलकर कुल चौसठ इंद्र होते हैं।
देवाधिकारात् तन्निवासभूतविमानवक्तव्यतामाह-महासुक्केत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं हारिद्राणि पीतानि, क्रमश्चायं सोधर्मादिविमानवर्णविषयो यथा—सौधर्मे-शानयो: पञ्चवर्णानि, ततो द्वयोरकृष्णानि, पुनर्द्वयोरप्य-कृष्ण-नीलानि, ततो द्वयो: शुक्रसहस्राराभिधानयो: पीत-शुक्लानि, तत: शुक्लान्येवेति, आह च—
देवाधिकार से उनके निवास के आधार विमानों की वक्तव्यता कहते हैं—महाशुक्र आदि स्पष्ट ही हैं। हारिद्र—पीला, क्रमश: ये सौधर्म आदि विमानों के वर्ण हैं। जैसे सौधर्म और ईशान के पांचों वर्ण हैं। वहां से आगे दो अकृष्ण हैं अर्थात् अर्थात् वहां कृष्ण वर्ण नहीं होता। पुन: उससे आगे दो अकृष्ण-नील है अर्थात् कृष्ण और नील रहित तीन वर्ण युक्त हैं। वहां से आगे शुक्र और सहस्रार पीले और श्वेत हैं। उससे आगे सभी शुक्लवर्ण के ही हैं। कहा भी है—
सोहम्मे पंचवन्ना एक्कगहाणी उ जा सहस्सारो।
दो दो तुल्ला कप्पा तेण परं पुंडरीयाइं।।
(बृहत्सं. १३२)
सौधर्म कल्प में पांचों वर्ण है। वहां से सहस्रार तक एक-एक वर्ण की हानि होती है। आनत तथा प्राणत और आरण व अच्युत में दो वर्ण और उससे आगे केवल पुण्डरीक शुक्ल वर्ण ही होता है।
देवाधिकारादेव द्विस्थानकानुपातिनीं तदवगाहनामाह—गेवेज्जगा णमित्यादि पूर्ववद् व्याख्येयमिति।
देवों के अधिकार में ही द्विस्थानक के अनुपात से उनकी अवगाहना कहते हैं—ग्रेवैयक आदि। ये पूर्ववत् व्याख्येय हैं।
।। द्विस्थानकस्य तृतीय उद्देशक: समाप्त:।।
।। द्वितीय स्थानक का तृतीय उद्देशक समाप्त।।
अथ चतुर्थ उद्देशक: चौथा उद्देशक
सू. ३८७-३९२. समया ति....चेव।
(टी.) उक्तस्तृतीयोद्देशक:, साम्प्रतं चतुर्थ आरम्भ्यते, अस्य च जीवा-ऽजीव-वक्तव्यताप्रतिबद्धस्य पूर्वेण सहाऽयं सम्बन्ध:—पूर्वस्मिन् हि पुद्गल-जीवधर्मा उक्ता:, इह तु सर्व जीवा-ऽजीवात्मकमिति वाच्यम्। अनेन सम्बन्धेनायातस्याऽस्योद्देशकस्येमानि पञ्च-विंशतिरादिसूत्राणि समयेत्यादीनि। एषां चानन्तरसूत्रेणा-यमभिसम्बन्ध:-पूर्वत्र जीवविशेषाणामुच्चत्वलक्षणो धर्मों-ऽभिहित:, इह तु धर्माधिकारादेव समयादि: स्थितिलक्षणो धर्मो जीवाजीवसम्बन्धी जीवाजीवतयैव धर्मधर्मिणोर-भेदेनोच्यत इति, तत्र सर्वेषां कालप्रमाणानामाद्य: परम-सूक्ष्मोऽभेद्यो निरवयव उत्पलपत्रशतव्यतिभेदाद्युदाह-रणोपलक्षित: समय:, तस्या चातीतादिविवक्षया बहुत्वाद् बहुवचनमित्याह-समया इ वा इत्यादि, इतिशब्द उपप्रदर्शने, वाशब्दो विकल्पे।
तृतीय उद्देशक की व्याख्या की गई। अब चतुर्थ उद्देशक प्रारंभ किया जा रहा है। जीव-अजीव की वक्तव्यता से प्रतिबद्ध होने के कारण पूर्व उद्देशक के साथ इसका यह संबंध है—पूर्व में जीव और पुद्गल के धर्मों का प्रतिपादन किया गया। यह भी संपूर्ण रूप से जीव-अजीव के विषय में कथनीय है। इस संबंध से प्रस्तुत उद्देशक के २५ सूत्र 'समय इत्यादि’ हैं। इनका अनंतर सूत्र से यह अभिसंबंध है—पहले जीव विशेष के उच्चत्व लक्षणवाला धर्म कहा गया। यहां धर्म के अधिकार से ही जीव-अजीव से संबद्ध समय आदि स्थितिवाला धर्म जीव-अजीव रूप से ही धर्म और धर्मी के अभेद से कहते हैं। वह समय समस्त काल प्रमाणों में आदि, परम सूक्ष्म, अभेद्य, निरवयव, कमलशतपत्र भेदन के उदाहरण से उपलक्षित है। अतीत आदि की विवक्षा से वह बहुत होने से बहुवचन से कहा गया है—'समयाइ वा इत्यादि'। 'इति' शब्द उपप्रदर्शन में और 'वा' शब्द विकल्प के अर्थ में है।
तथा असङ्ख्यातसमय-समुदयात्मिका आवलिका क्षुल्लकभवग्रहणकालस्य षट्पञ्चाशदुत्तरद्विशततम-भागभूता इति, तत्र समया इति वा आवलिका इति वा यत् कालवस्तु इति च, तदविगानेन जीवा इति जीवपर्यायत्वात्, पर्याय-पर्यायिणोश्च कथञ्चिदभेदात्, तथा अजीवानां पुद्गलादीनां पर्यायत्वादजीवा इति च, चकारौ समुच्चयार्थौ, दीर्घता च प्राकृतत्वात्, प्रोच्यते अभिधीयत इति, न जीवादिव्यतिरेकिण: समयादय:, तथाहि—जीवाजीवानां सादिसपर्यवसानादिभेदा या स्थितिस्तद्भेदा: समयादय: सा च तद्धर्म: धर्मश्च धर्मिणो नात्यन्तं भेदवान्, अत्यन्तं भेदे हि विपकृष्टधर्म-मात्रोपलब्धौ प्रतिनियतधर्मिविषय एव संशयो न स्यात्, तदन्येभ्योऽपि तस्य भेदाविशेषाद्।
असंख्यात समयों का समुदाय एक आवलिका है। यह क्षुल्लक भव का २५६वां भाग है। समय, आवलिका आदि काल वस्तु जीव की पर्याय होने से अविरोधी रूप में जीव है। क्योंकि पर्याय और पर्यायी में कथंचित् अभेद होता है। अजीव की पर्याय होने से यह अजीव भी है। यहां चकार समुच्चय अर्थ में है और दीर्घत्व प्राकृतशैली के कारण है। प्रोच्यते अर्थात् कहते हैं। समय आदि जीव आदि से भिन्न नहीं है। जैसा कहा है—जीव-अजीव के सादि-सपर्यवसान आदि भेदों से जो स्थिति है, समय आदि उसके ही भेद हैं। और वह उसका धर्म है, धर्म-धर्मी से अत्यंत भिन्न नहीं होता है। अत्यंत भेद होने पर दूरवर्ती धर्ममात्र की उपलब्धि होने पर प्रतिनियत धर्मी विषय का संशय ही नहीं होगा। अर्थात् वह धर्म अमुक धर्मी का है—ऐसा संशय पैदा नहीं होगा, क्योंकि उससे अन्य भी अविशेष रूप से उसके भेद हैं।
दृश्यते च यदा कश्चिद्धरिततरुतरुणशाखा-विवरान्तरत: किमपि शुक्लं पश्यति तदा ‘किमियं पताका किं वा बलाकेत्येवं, प्रतिनियतधर्मिविषय: संशय इति, अभेदेऽपि सर्वथा संशयानुत्पत्तिरेव, गुणग्रहणत एव तस्यापि गृहीतत्वादिति, इह त्वभेदनयाश्रयणाज्जीवा इ येत्याद्युक्तम्, इह च समयाऽऽवलिकालक्षणार्थद्वयस्य जीवादिद्वयात्मकतया भणनाद् द्विस्थानकावतारो दृश्य:, एवमुत्तरसूत्राण्यपि नेयानि, विशेषं तु वक्ष्याम इति। आणापाणू इत्यादि, आनप्राणाविति उच्छ्रवास-नि:शवासकाल: सङ्ख्यातावलिकाप्रमाण:, आह च—
जब हरे वृक्ष की तरुण शाखा समूहों के विवरांतर से कुछ श्वेत दिखाई देता है, तब यह पताका है या बलाका-ऐसा प्रतिनियत धर्मी विषयक संशय देखा जाता है। अभेद होने पर सर्वथा संशय की उत्पत्ति ही नहीं होती है क्योंकि गुण का ग्रहण होने पर वह भी गृहीत हो जाता है। यहां अभेद नय के आश्रय से जीवादि ऐसा कहा गया है। यहां द्विस्थानकावतार समय और आवलिका लक्षण वाले पदार्थ द्वय को जीव आदि
हट्ठस्स अणवगल्लस्स, निरुवकिट्ठस्स जंतुणो।
एगे ऊसासनीसासे, एस पाणु त्ति वुच्चइ।।
(जम्बू. २।१, बृहत्सं. २०७)
हृष्ट, पुष्ट, अग्लान, नीरोग प्राणी का (मनुष्य का) एक उच्छ्वास-नि:श्वास 'प्राण' कहा जाता है।
तथा स्तोका: सप्तोच्छवासनि:श्वासप्रमाणा:, क्षणा: सङ्ख्यातानप्राणलक्षणा:, सप्तस्तोकप्रमाणा लवा:, एवमिति यथा प्राक्तने सूत्रत्रये 'जीवा इति च अजीवा इति च प्रोच्यते’ इत्यधीतमेवं सर्वेषूत्तरसूतद्वेष्वित्यर्थ:, मुहूर्ता: सप्तसप्ततिलवप्रमाणा:, उक्तं च—
स्तोक सात उच्छवास-नि:श्वास प्रमाण है। क्षण संख्यात प्राण लक्षण है। सात स्तोक का एक लव होता है। 'एवं' का तात्पर्य है जैसे पूर्व सूत्रत्रय में 'जीव और अजीव यह कहा गया है' वह सभी उत्तर सूत्रों में जानना चाहिए। एक मुहुर्त्त ७७ लव का होता है। कहा भी है—
सत्त पाणूणि से थोवे, सत्त थोवाराणि से लवे।
लवाणं सत्तहत्तरिए, एस मुहुत्ते वियाहिए।।
तिण्णि सहस्सा सत्त य सयाणि तेवत्तरिं च ऊसासा।
एस मुहुत्तो भणिओ सव्वेहिं अणंतनाणीहिं।।
(जम्बू. २।२-३, बृहत्सं. २०८-२०९)
सात प्राणों का एक स्तोक होता है। सात स्तोक का एक लव होता है। ७७ लवों का एक मुहुर्त्त होता है। सर्व अनंतज्ञानियों ने ३७७३ उच्छ्वास का एक मुहूर्त्त कहा है।
अहोरात्रा: त्रिंशन्मुहूर्तप्रमाणा:, पक्षा: पञ्च-दशाहोरात्रप्रमाणा:, मासा द्विपक्षा, ऋतवो द्विमा-समाना: वसन्ताद्या:, अयनानि ऋतुत्रयमानानि, संवत्सरा अनयनद्वयमाना:, युगानि पञ्च संवत्सराणि, वर्षशतादीनि प्रतीतानि, पूर्वाङ्गानि चतुरशीतिवर्षलक्ष-प्रमाणानि, पूर्वाणि पूर्वाङ्गान्येव चतुरशीतिलक्षगुणितानि, इदं चेषां मानम्—
३० मुहूर्त्त अहोरात्र
१५ अहोरात्र पक्ष
२ पक्ष मास
२ मास ऋतु
३ ऋतु अयन
२ अयन संवत्सर
५ संवत्सर युग
२० युग शत वर्ष
सौ वर्ष आदि प्रतीत ही है। पूर्वांग चौरासी लाख वर्ष प्रमाण है।
पुव्वस्स उ परिमाण सयरि खलु होंति कोडिलक्खाओ।
छप्पन्न च सहस्सा बोद्धव्वा वासकोडीणं।।
(बृहत्स ३१६) ७०५६००००००००००।
पूर्वांग को ही ८४ लाख से गुणन करने पर पूर्व होता है। उसका परिमाण यह है—पूर्व का परिमाण ७०५६०००००००००० है। त्रुटितांग-पूर्वं को ८४ लाख से गुणन करने पर त्रुटितांग होता है।
पूर्वाणि चतुरशीतिलक्षगुणितानि त्रुटिताङ्गानि भवन्ति, एवं पूर्वस्य पूर्वस्य चतुरशीतिलक्षगुणनेनोत्तरमुत्तरं सङ्ख्यानं भवति यावच्छीर्षप्रहेलिकेति, तस्यां चतुर्नवत्यधिकमङ्कस्थानशतं भवति, अत्र करणगाथा—
इसी प्रकार पूर्व की संख्या को उत्तरोत्तर ८४ लाख से गुणन करने पर अग्रिम संख्या होती है यावत् शीर्षप्रेलिका तक। शीर्षप्रहेलिका १९४ अंकात्मक सबसे बड़ी संख्या है, इसमें ५४ अंक और १४० शून्य होते हैं। इसकी करण गाथा इस प्रकार है—
इच्छियठाणेण गुणं पणसुन्नं चउरसीतिगुणितं च।
काऊणं तइवारे पुव्वंगाईण मुण संखं।।
( )
यह पूर्वांग की गुणनविधि है—प्रथम पांच शून्य की स्थापना करे। उसके पश्चात् चौरासी से गुणा करे—यथा
१०००००८४
यह यथेष्ट संख्या ८४००००० है।
शीर्षप्रहेलिकान्त: सांव्यवहारिक: सङ्ख्यातकाल:, तेन च प्रथमपृथिवीनारकाणां भवनपति-व्यन्तराणां भरतैरवतेषु सुषमदु:षमाया: पश्चिमे भागे नर-तिरश्चां चायुर्मीयत इति। किञ्च, शीर्षप्रहेलिकाया: परतोऽप्यस्ति सङ्ख्यात: काल:, स चानतिशायिनां न व्यवहारविषय इति कृत्वौपम्ये प्रक्षिप्त:, अत एवं शीर्षप्रहेलिकाया: परत: पल्योपमाद्युपन्यास:, तत्र पल्येनोपमा येषु तानि पल्योपमानि असङ्ख्यातवर्षकोटीकोटीप्रमाणानि वक्ष्य-माणलक्षणानि, सागरेणोपमा येषु तानि सागरोपमाणि पल्योपमकोटीकोटीदशकमानानीति, दशसागरोपम-कोटीकोट्य उत्सर्प्पिणी, एवमेवाऽवसर्प्पिणीति।
सांव्यवहारिक संख्यात काल शीर्षप्रहेलिका तक है। इस सांव्यवहारिक काल से प्रथम पृथ्वी के नारक, भवनपति, व्यन्तर तथा भरत, ऐरवत के सुषम-दु:षमा के पश्चिम भाग में मनुष्य और तिर्यच की आयु का मान किया जाता है। शीर्षप्रहेलिका से परे भी संख्यात काल है। किन्तु सामान्यज्ञानियों (अतिशय रहित ज्ञानियों) से व्यवहार्य न होने से औपम्य काल में प्रक्षिप्त है। अतएव शीर्षप्रहेलिका से ऊपर का समय पल्योपम आदि में उपन्यस्त है। जिनको पल्य से उपमित किया जाए, वह पल्योपम है। वह असंख्यात वर्ष कोटा-कोटि प्रमाण है। इसका लक्षण आगे बतलाया जाएगा। सागर से जिसकी उपमा दी जाए, वह सागरोपम है। दस कोटा-कोटि पल्योपम का एक सागरोपम होता है। दस कोटाकोटी सागरोपम की एक उत्सर्पिणी होती है, इसी प्रकार अवसर्पिणी भी दस कोटाकोटी सागरोपम की है।
कालविशेषवत् ग्रामादिवस्तुविशेषा अपि जीवाजीवा एवेति द्विपदै: सप्तचत्वारिंशता सूत्रैराह-गामेत्यादि', इह च प्रत्येकं जीवाइयेत्यादि-रालापोऽध्येतव्यो, ग्रामादीनां च जीवाजीवता प्रतीतैव, तत्र करादिगम्या ग्रामा:, नैतेषु करोऽस्तीति नकराणि, निगमा: वणिग्निवासा:, राजधान्यो यासु राजानोऽभिषिच्यन्ते, खेटानि धूलीप्राकारोपेतानि, कर्बटानि कुनगराणि, मडम्बानि सर्वतोऽर्द्धयोजनात् परतोऽवस्थितग्रामाणि, द्रोणमुखानि येषां जल-स्थलपथावुभावपि स्त:, पत्तनानि येषु जल-स्थलपथयोरन्यतरेण पर्याहारप्रवेश:, आकरा लोहाद्युत्पत्तिभूमय:, आश्रमा: तीर्थस्थानानि, संवाहा: समभूमौ कृषिं कृत्वा येषु दुर्गभूमिभूतेषु धान्यानि कृषीवला: संवहन्ति रक्षार्थमिति, सन्निवेशा: सार्थ-कटकादे:, घोषा गोष्ठानि, आरामा विविधवृक्षलतोप-शोभिता: कदल्यादिप्रच्छन्नगृहेषु स्त्रीसहितानां पुंसां रमणस्थानभूता इति, उद्यानानि पत्र-पुष्प-फल-च्छायोपगादिवृक्षोपशोभितानि बहुजनस्य विविधवेष-स्योन्नतमानस्य भोजनार्थं यानं गमनं येष्विति, वनानीत्येकजातीयवृक्षाणि, वनखण्डा: अनेक-जातीयोत्तमवृक्षा:, वापी चतुरस्रा, पुष्करिणी वृत्ता पुष्करवती वेति, सरांसि जलाशयविशेषा:, सर:पङ्क्तय: सरसां पद्धतय:, अगड त्ति अवटा: कूपा:, तडागादीनि प्रतीतानि, पृथिवी रत्नप्रभादिका, उदधि: तदधो घनोदधि:, वातस्कन्धा: घनवात-तनुवाता इतरे वा, अवकाशान्तराणि वातस्कन्धानाम धस्तादाकाशानि, जीवता चैषां सूक्ष्मपृथिवीकायिकादिजीवव्याप्तत्वात्, वलयानि पृथिवीनां वेष्टनानि घनोदधि-घनवात-तनुवातलक्षणानीति।
काल विशेष की तरह ग्राम आदि वस्तु विशेष भी जीव-अजीव ही हैं। अत: ४७ सूत्रों से दो पदों के द्वारा कहा है—ग्राम इत्यादि। यहां प्रत्येक के साथ जीवाइ इत्यादि जीवाति आलापक अध्येतव्य है। ग्राम आदि की जीवाजीवता प्रतीत ही है। ग्राम—जहां कर लगता है, वह ग्राम है। नगर—जिसमें कर न लगता हो, वह नगर है। निगम—वणिक् निवास। राजधानी—जहां राजा को अभिषिक्त किया जाता है। खेट—जहां धूल का परकोटा हो। कर्बट—कुनगर, जहां क्रय-विक्रय न हो। मडंब—जिसके चारों ओर अर्ध योजन तक गांव न हो। द्रोणमुख—जहां जल और स्थल दोनों का निर्गम और प्रवेश मार्ग हो। पत्तन—जल और स्थल दोनों में से किसी मार्ग से धान्य आदि का प्रवेश हो। आकर—लोहे आदि की खान। आश्रम—तीर्थस्थल। संवाह—पहाड़ पर बसा हुआ गांव, जहां किसान समभूमि से खेती करके धान्य की रक्षा के लिए ऊपर की भूमि में ले जाते हैं। सन्निवेश—सार्थ और कटक का निवास स्थान। घोष—आहीर बस्ती। आराम—विविध प्रकार के वृक्षों और लताओं से उपशोभित वह भूभाग जिसमें कदली आदि के प्रच्छन्न गृहों में स्त्रियों संग पुरुष रमण करते हैं। उद्यान—पत्र-पुष्प-फल, छाया आदि से युक्त वृक्षों से सुशोभित, वह स्थान जहां लोग गोठ आदि के लिए जाते हों और जो ऊंचाई पर अवस्थित हो। उसे उद्यान कहा जाता है। वन—जहां एक जाति के वृक्ष हो। वनखण्ड—जहां अनेक जाति के उत्तम वृक्ष हों। वापि—चतुष्कोण तालाब। पुष्करिणी—वृत्ताकार जलाशय। सर—सहज बना जलाशय। सरपंक्ति—सहज बने जलाशयों का समूह। अगड़—कूप। तडाग—यह प्रसिद्ध ही है। पृथ्वी—रत्नप्रभा आदि, उदधि-उससे नीचे घनोदधि, वातस्कंध—घनवात, तनुवात अथवा अन्य। अवकाशांतर—वात स्कंध, घनवात आदि के नीचे के आकाश। इनका जीवत्व सूक्ष्म पृथ्वीकायिक आदि के परिव्याप्त होने से है। वलय—पृथ्वी के चारों ओर घनोदधि, घनवात, तनवात आदि का वेष्टन है।
विग्रहा लोकनाडीवक्राणि, जीवता चेषां पूर्ववत्, द्वीपा: समुद्राश्च प्रतीता:, वेला समुद्रजलवृद्धि:, वेदिका: प्रतीता:, द्वाराणि विजयादीनि, तोरणानि तेष्वेवेति, नेरयिका: क्लिष्टसत्त्वविशेषास्तेषां चाजीवता कर्मपुद्गलाद्यपेक्षया, तदुत्पत्तिभूमयो नैरयिकावासास्तेषां च जीवता पृथिवीकायिकाद्यपेक्षया, इत्येवं चतुर्विंशति-दण्डकोऽभिधेय:, अत एवाह यावदित्यादि,
विग्रह—लोक नाड़ी के घुमाव। इसका जीवत्व पूर्ववत् है। द्वीप—समुद्र अवगत ही है। वेला—समुद्र जलवृद्धि। वेदिका—ज्ञात ही है। द्वार—विजय आदि द्वार। तोरण—द्वारों के तोरण। नैरयिक—क्लिष्ट सत्त्व विशेष। उनकी अजीवता कर्म पुद्गलों की अपेक्षा से है। उनकी उत्पत्ति भूमि नेरयिकवास है। उनका जीवत्व पृथ्वीकाय आदि की अपेक्षा से है। इसी प्रकार चौबीस दंडक अभिधेय हैं। इसलिए कहा गया—यावत् इत्यादि।
कल्पा: देवलोका:, तदंशा: कल्पविमानावासा:, वर्षाणि भरतादिक्षेत्राणि, वर्षधरपर्वता: हिमवदादय:, कूटानि 'हिमवत्' कूटादीनि, कूटागाराणि तेष्वेव देवभवनानि, विजया: चक्रवर्त्तिविजेतव्यानि कच्छादीनि क्षेत्रखण्डानि, राजधान्य: क्षेमादिका:, जीवेत्यादि इहोक्तं सर्वत्र सम्बन्धीयमिति।
कल्प—देवलोक और उनके अंश कल्प विमानवास। वर्ष—भरत आदि क्षेत्र। वर्षधर पर्वत—हिमवान आदि पर्वत। कूट—हिमवान के शिखर आदि। कूटागार—शिखरों पर होने वाले देवायतन। विजय—चक्रवर्ती द्वारा विजेतव्य महाविदेह के कच्छ आदि क्षेत्र। राजधानी—क्षेमा आदि। जीव-अजीव का पाठ सर्वत्र सम्बन्धनीय है।
येऽपि पुद्गलधर्मास्तेऽपि तथैवेत्याह—छायेत्यादि सूत्रपञ्चकं गतार्थम्, नवरं छाया वृक्षादीनाम्, आतप: आदित्यस्य, दोसिणा ति वा त्ति ज्योत्स्ना, अन्धकाराणि तमांसि, अवमानानि क्षेत्रादीनां प्रमाणानि हस्तादीनि, उन्मानानि तुलाया: कर्षादीनि, अतियानगृहाणि नगरादिप्रवेशे यानि गृहाणि, उद्यानगृहाणि प्रतीतानि, अवलिंबा सणिप्पवाया य रूढितोऽवसेया इति,
किमेतत् सर्वमित्याह जीवा इति च, जीवव्याप्तत्वात् तदाश्रितत्वाद्वा, अजीवा इति च पुद्गलाद्यजीवरूपत्वात् तदाश्रितत्वाद्वेति, प्रोच्यते जिनै: प्ररूप्यत इति। इह च जीवा इ येत्यादि सूत्रपञ्चकेऽपि प्रत्येकमध्येतव्यमिति।
जो भी पुद्गल धर्म है वे भी उसी प्रकार से हैं। यह छाया इत्यादि’ पांच सूत्रों से कहते हैं। इनका अर्थ अवगत ही है। छाया—वृक्ष आदि की। आतप—सूर्य का प्रकाश। दोसिणा—ज्योत्स्ना-चांदनी। अंधकार अर्थात् तम। अवमान—क्षेत्र आदि का हाथ आदि प्रमाण। उन्मान—तुला के कर्ष (१६ माशा वजन) आदि से तोलना। अतियान गृह—नगर के प्रवेश द्वार पर होने वाले घर। उद्यान गृह प्रतीत ही हैं। अबलिंब—बाहर के दरवाजे का प्रकोष्ठ। सनिष्प्रवात—यह परम्परा से विज्ञेय है। यहां जीवा इति का अर्थ जीव द्वारा व्याप्त अथवा जीव द्वारा आश्रित है और अजीव इति का तात्पर्य है—पुद्गल आदि अजीव रूप होने से अथवा उसके आश्रित होने से-इस प्रकार जिन भगवान द्वारा प्ररूपित है। यह 'जीवाइ' आदि पांच सूत्रों में भी प्रत्येक में अध्येतव्य है।
अथ समयादिवस्तु जीवा-ऽअजीवरूपमेव कस्मादभिधीयते?,
प्रश्न—समय आदि पदार्थ (वस्तु) जीव-अजीव रूप ही कैसे कहे जाते हैं?
उच्यते, तद्विलक्षणराश्यन्तराभावाद्, अत एवाह—दो रासीत्यादि कण्ठ्यम्।
समाधान—क्योंकि उन दोनों से विलक्षण राश्यंतर नहीं होता है। इसलिए कहा गया—'दो राशि आदि'। यह सुज्ञात ही है।
सू. ३९३-३९७. दुविहे बधे....वेयणाए।
(टी.) जीवराशिश्च द्विधा बद्ध-मुक्तभेदात्, तत्र बद्धानां बन्धननिरूपणायाह-दुविहेत्यादि। प्रेम रागो माया-लोभकघायलक्षण:, द्वेषस्तु क्रोध-मानकषाय-लक्षण:, यदाह—
जीवराशि बद्ध और मुक्त के भेद से दो प्रकार की है। बद्ध जीवों के बन्ध का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'दुविहे बन्धे'। प्रेम राग है। वह माया और लोभ कषाय लक्षण है। द्वेष क्रोध और मान कषाय लक्षण है। जैसा कहा है—
माया लोभकषायश्चेत्येतद् रागसंज्ञितं द्वन्द्वम्।
क्रोधो मानश्च पुनर्द्वेष इति समासनिर्दिष्ट:।।
(प्रशम. ३२)
माया और लोभ कषाय राग संज्ञित इंद्र है। क्रोध और मान को समासत: द्वेष कहा है।
प्रेम्ण: प्रेमलक्षणचित्तविकारसम्पादकमोहनीयकर्म-पुद्गलराशेर्बन्धनं जीवप्रदेशेषु योगप्रत्ययत: प्रकृतिरूपतया प्रदेशरूपतया च सम्बन्धनम् तथा कषायप्रत्ययत: स्थित्यनुभागविशेषापादनं च प्रेमबन्ध:, एवं द्वेष-मोहनीयस्य बन्धो द्वेषबन्ध इति, उक्तं हि—
प्रेम्ण:—प्रेम लक्षण चित्त विकार के संपादक मोहनीय कर्म की पुद्गल राशि का जीव प्रदेशों में बंध प्रेम बंध है। योग के कारण प्रकृति और प्रदेश का सम्बन्ध होता है तथा स्थिति और अनुभाग विशेष रूप से कषाय से होते है। द्वेष मोहनीय का बंध द्वेष बंध है। कहा भी है—
जोगा पयडिपदेसं ठितिअणुभागं कसायओ कुणइ।
(बन्ध. ९९)
प्रकृति और प्रदेश योग से तथा स्थिति व अनुभाग कषाय से होते हैं।
प्रेमद्वेषलक्षणाभ्यां कर्मभ्यामुदयगताभ्यां जीवानाम-शुभकर्मबन्धो भवतीत्याह-जीवाणमित्यादि। अथवा पूर्वसूत्रमन्यथा व्याख्याय सम्बन्धान्तरमस्य क्रियते, सामान्येन बन्धो द्वेधा प्रेमतो द्वेषतश्चेति, स चानि-वृत्तिसूक्ष्मसम्परायान्तान् गुणस्थानिन: प्रतीत्य द्रष्टव्य:, यस्तूपशान्तमोह-क्षीणमोह-सयोगिनां स योगप्रत्यय एव, स तु बन्धत्वेन न विवक्षित:, बन्धस्यापि तस्य शेषकर्म-बन्धविलक्षणतयाऽबन्धकल्पत्वात्, यस्य हि कर्मणोऽसौ तदल्पस्थितिकादिविशेषणम्, उक्तं च—
प्रेम-द्वेष लक्षण कर्मों के उदय से जीवों के अशुभ कर्मों का बन्ध होता है। अत: कहा है—जीवाणं इत्यादि। अथवा पूर्व सूत्र की अन्यथा व्याख्या करके इसका संबंधान्तर करते हैं। सामान्य रूप से बंध दो प्रकार का होता है—प्रेमत: और द्वेषत:। यह बंध अनिवृत्ति बादर तथा सूक्ष्म संपराय तक के गुणस्थानवर्ती जीवों की अपेक्षा द्रष्टव्य है। जो उपशांत मोह, क्षीण मोह और सयोगी केवली हैं, उनके तो योग प्रत्यय बंध ही होता है। वह बंध रूप से विवक्षित नहीं है। क्योंकि वह बंध शेष कर्म बंध से विलक्षण होने से अबंध सदृश है। जिस कर्म का यह बंध होता है, वह विशेष रूप से अल्पस्थितिक आदि होता है। कहा भी है—
अप्पं बायर मउयं बहुं च रुक्खं च सुक्किलं चेव।
मंदं महव्वयं ति य सायाबहुलं च तं कम्मं।।
( )
वह कर्म अल्प, बादर, मृदु, बहु, रूक्ष, शुक्ल, मन्द, महाव्यय तथा साता बहुल होता है।
अल्पं स्थित्या, बादरं परिणामत:, मृदु अनुभवत:, बहु प्रदेशै:, मन्दं लेपतो वालुकावत्, महाव्ययं सर्वापगमात्। तदेव दर्शयन्नाह—जीवा णमित्यादि, जीवा: सत्त्वा:, णं वाक्यालङ्कारे, द्वाभ्यां स्थानाभ्यां कारणाभ्यां पापम् अशुभमशुभभवनिबन्धनत्वात्, न तु निरनुबन्धं द्विसमयस्थितिकमत्यन्तं शुभम्, तस्य केवलयोग-प्रत्ययत्वादिति, बध्नन्ति स्पृष्टाद्यवस्थं कुर्वन्ति, रागेण चैव द्वेषेण चैव, कषायैरित्यर्थ:।
स्थिति की अपेक्षा से अल्प, परिणाम की अपेक्षा से बादर, अनुभाव से मृदु, प्रदेशों से बहुत, मिट्टी के लेप की तरह मंद, सर्व अपगमन से महाव्यय है। इसे निर्देशित करते हुए कहा है—'जीवा णं' इत्यादि। जीव-सत्त्व, णं-वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। दो कारणों से पाप—राग और द्वेष से अशुभ भव के निबन्धन का हेतु होने से अशुभ का बन्ध होता है। अनुबंध रहित द्विसमय स्थिति वाले अत्यन्त शुभ का बन्ध नहीं होता है। क्योंकि वह केवल योग प्रत्यय होता है। बध्नन्ति-स्पर्श आदि अवस्था करता है। यहां राग और द्वेष का तात्पर्य है कषाय से।
ननु मिथ्यात्वाऽविरति-कषाय-योगा बन्धहेतव:, तत् कथं कषाया एव इहोक्ता इति?,
प्रश्न—मिथ्यात्व, अविरति, कषाय और योग बंध के हेतु हैं, यहां केवल कषाय का ही कथन कैसे किया गया है?
उच्यते, कषायाणां पापकर्मबन्धं प्रति प्राधान्य-ख्यापनार्थम्, प्राधान्यं च स्थित्यनुभावप्रकर्षकारणत्वात् तेषामिति, अथवा अत्यन्तमनर्थकारित्वाद्, उक्तं च—
समाधान—यहां पाप कर्म बंध के प्रति कषाय की प्रधानता को बताने के लिए कषाय का ही कथन किया है। क्योंकि स्थिति और अनुभाव के प्रकर्ष में कषाय की प्रधानता है अथवा कषाय अत्यंत अनर्थकारी है। कहा भी है—
को दुक्खं पावेज्जा कस्स व सोक्खेहिं विम्हओ होज्जा।
को व न लहेज्ज मोक्खं? रागहोसा जइ न होज्जा।।
(उप.पद. १२९)
यदि राग-द्वेष न हो तो कोन दु:ख को प्राप्त करेगा। किसको सुख प्राप्ति पर आश्चर्य होगा? कोन मोक्ष को प्राप्त नहीं करेगा। अर्थात् यदि राग-द्वेष न हो तो हेतु के अभाव में किसी को भी दु:ख नहीं होगा। सुख प्राप्ति पर विस्मय भी नहीं होगा, क्योंकि बंधक के अभाव में वह सर्व सुलभ होगा।
अथवा बन्धहेतुदेशग्राहकमेवेदं सूत्रं द्विस्थानका-नुरोधादिति न दोष:।
अथवा यह सूत्र बंध के हेतुओं का देशग्राहक ही है। द्विस्थानक के कारण इसमें कोई दोष नहीं है।
उक्तस्थानद्वयबद्धपापकर्मणश्च यथोदीरण-वेदन-निर्ज्जरा: कुर्वन्ति देहिनस्तथा सूत्रत्रयेणाह-जीवेत्यादि गतार्थम्, नवरम् उदीरयन्ति अप्राप्तावसरं सदुदये प्रवेशयन्ति, अभ्युपगमेन अङ्गीकरणेन निर्वृत्ता तत्र वा भवा आभ्युपगमिकी, तया शिरोलोचतपश्चरणादिकया वेदनया पीडया, उपक्रमेण कर्मोदीरणकारणेन निर्वृत्ता तत्र वा भवा औपक्रमिकी, तया ज्वरा-ऽतिसारादिजन्य या, एवमिति उक्तप्रकारत एव वेदयन्ति विपाकतोऽनु-भवन्त्युदीरितं सदिति, निर्जरयन्ति प्रदेशेभ्य: शाटयन्तीति।
पापकर्म के दो स्थान कहे गए। जैसे प्राणी उदीरणा, वेदना, निर्जरा करते हैं, उसे तीन सूत्रों से कहते हैं—जीवेत्यादि-जीव आदि का अर्थ अवगत है तथापि 'उदीरयन्ति' का तात्पर्य है जिन कर्मों के उदय का अवसर नहीं है उनको उदय में लाना। आभ्युपगमिकी-स्वीकार से अथवा उसमें होनेवाली वेदना आभ्युपगमिकी है। यथा—शिरोलुंचन, तपस्या आदि से होने वाली वेदना-पीड़ा। उपक्रम—कर्मों की उदीरणा के कारण होनेवाली ज्वर, अतिसार आदि जन्य वेदना ओपक्रमिकी वेदना है। उदीरित होने पर इन दोनों प्रकारों से जीव कर्म का वेदन करता है, विपाकत: अनुभव करता है। 'निर्जरयन्ति'-प्रदेशों से शाटन करता है।
सू. ३९८-४०२. दोहिं ठाणेहिं....णिज्जाति।
(टी.) निर्ज्जरणे च कर्मणो देशत: सर्वथा वा भवान्तरे सिद्धौ वा गच्छत: शरीरन्निर्याणं भवतीति सूत्रपञ्चकेन तदाह—दोहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं द्वाभ्यां प्रकाराभ्यां देसेण वि त्ति देशेनापि कतिपयप्रदेशलक्षणेन केषाञ्चित् प्रदेशानामिलिकागत्योत्पादस्थानं गच्छता जीवेन शरीराद् बहि: क्षिप्तत्वात्, आत्मा जीव: शरीरं देहं स्पृष्ट्वा श्लिष्ट्वा निर्याति शरीरान्मरणकाले नि:सरतीति, सव्वेण वि त्ति सर्वेण सर्वात्मना सर्वैजीवप्रदेशै: गेन्दुकगत्योत्पाद-स्थानं गच्छता शरीराद् बहि: प्रदेशानामप्रक्षिप्तत्वादिति, अथवा देशेनापि देशतोऽपि, अपिशब्द: सर्वेणापीत्यपेक्ष:।
कर्मों की देशत: अथवा सर्वत: निर्जरा होने पर भवान्तर में या सिद्धि गति में जाता है। शरीर से आत्मा बाहर निकलती है, इसे सूत्र पंचक से स्पष्ट कर रहे हैं। 'दोहि आदि' सूत्र स्पष्ट हैं। दो प्रकार से-देश से-कुछ आत्मप्रदेशों से इलिका गति से उत्पत्ति स्थान को जाते हुए जीव आत्मप्रदेशों को बाहर प्रक्षिप्त करता है। आत्मा शरीर का स्पर्श करके जाता है अर्थात् मरणकाल में शरीर से निकलता है। सर्वेण-सर्व जीव प्रदेशों से गेन्दुक गति से उत्पत्ति स्थान को जाते हुए जीव आत्म-प्रदेशों को शरीर से बाहर नहीं निकालता है। देश से अथवा देशत: भी, यहां 'अपि' शब्द सर्व की अपेक्षा से है।
आत्मा, शरीरम्, कोऽर्थ:?
प्रश्न—आत्मा-शरीर इससे क्या तात्पर्य है?
शरीरदेशं पादादिकं स्पृष्ट्वाऽयवान्तरेभ्य: प्रदेश-संहारान्निर्याति, स च संसारी, सर्वेणापि सर्वतयाऽपि, अपिर्देशेनापीत्यपेक्ष:, सर्वमपि शरीरं स्पृष्ट्वा निर्यातीति भाव:, स च सिद्ध:, वक्ष्यति च—
पायणिज्जाणा णिरएसु उववज्जंतीत्यादि यावत् सव्वंगणिज्जाणा सिद्धेसु (सू. ४६१)।
समाधान—शरीर देश-पैर आदि का स्पर्श करके अवयवान्तरों से प्रदेशों का संहरण कर बाहर निकलती है, वह संसारी आत्मा है। सबसे अथवा सर्वतया भी यहां 'अपि' शब्द देश से भी की अपेक्षा से है। संपूर्ण शरीर का स्पर्श कर जीव निकलता है, यह इसका भाव है और वह सिद्ध है। कहा भी है—प्रस्तुत ग्रंथ के पांचवें स्थान में बतलाया गया है कि जिनके आत्म प्रदेश पैरों से निकलते हैं, वे नरक में जाते हैं।
आत्मना शरीरस्य स्पर्शने सति स्फुरणं भवतीत्यत उच्यते—एवमित्यादि।
जिनके आत्म प्रदेश पूरे शरीर से निकलते हैं, वे सिद्ध गति में जाते हें। आत्मा का शरीर से स्पर्श होने पर उसमें स्फुरणा होती है। अत: कहते हैं—एवम् इत्यादि।
एवमिति दोहिं ठाणेहीत्याद्य-भिलापसंसूचनार्थ:, तत्र देशेनापि कियद्धिरप्यात्मप्रदेशैरैलिकागतिकाले सव्वेण वि त्ति सर्व्वैरपि गेन्दुकगतिकाले शरीरं फुरित्ताणं ति स्फोरयित्वा सस्पन्दं कृत्वा निर्याति, अथवा शरीरकं देशत: शरीरदेशमित्यर्थ:, स्फोरयित्वा पादादिनिर्याणकाले, सर्वत: सर्वं शरीरं स्फोरयित्वा सर्वाङ्गनिर्याणावसर इति। स्फुरणाच्च सात्मकत्वं स्फुटं भवतीत्याह-एवमित्यादि, एवमिति तथैव, देशेन आत्मदेशेन शरीरकं फुडित्ताणं ति सचेतनतया स्फुरणलिङ्गत: स्फुटं कृत्वा इलिकागतौ, सर्वेण सर्वात्मना स्फुटं कृत्वा गेन्दुकगताविति। अथवा शरीरकं देशत: सात्मकतया स्फुटं कृत्वा पादादिना निर्याणकाले, सर्वत: सर्वाङ्गनिर्याणप्रस्ताव इति।
दो स्थानों से इस आलापक की सूचना के लिए है। इलिका गति से जाते हए कुछ आत्म प्रदेशों से और गेंदुक गति काल में समस्त प्रदेशों से आत्मा शरीर को स्फुरित कर, स्पंदित कर निकलती है। अथवा शरीर का देश-शरीर देश है। पैर आदि से निर्याण काल में शरीर देश को स्फुरित कर, सर्वाग निर्याण काल में सर्व शरीर को स्फुरित कर यह तात्पर्यार्थ है। स्फुरणा सात्मक और स्फोटयुक्त होती है। 'एवं' इत्यादि—इसी प्रकार देश-आत्मदेश से शरीर को स्फुरित कर, सचेतनता से, स्फुरणा लक्षण से, स्फोट कर आत्मा शरीर से बाहर निकलती है, ऐसा इलिका गति में होता है। गेंदुक गति में सर्वात्मना स्फोट कर आत्मा शरीर से बाहर निकलती है। अथवा पैर आदि से निर्याण काल में शरीर को देशत: सात्मकता से स्फोट कर और सर्वांग निर्याण काल में सर्व प्रदेशों से आत्मा शरीर का स्फोट कर शरीर से बाहर निकलती है।
अथवा फुडित्ता स्फोटयित्वा विशीर्ण कृत्वा, तत्र देशतोऽक्ष्यादिविघातेन, सर्वत: सर्वविशरणेन देव-दीपादिजीववदिति।
अथवा 'फुडिता' स्फुटित या विशीर्ण कर, यहां देशत: आंख आदि से विघात कर और सर्वत: देव-दीप आदि जीवों की तरह सर्व विघात से आत्मा शरीर से बाहर जाती है।
शरीरकं सात्मकतया स्फुटीकुर्वंस्तत्संवरत्तनमपि कश्चित् करोतीत्याह-एवमित्यादि, एवमिति तथैव संवट्टत्ताणं ति संवर्त्य सङ्कोच्य शरीरकं देशेनेलिकागतौ शरीरस्थितप्रदेशै: सर्वेण सर्वात्मना गेन्दुकगतौ सर्वात्मप्रदेशानां शरीरस्थितत्वान्निर्यातीति, अथवा शरीरकं शरीरिणमुपचाराद् दण्डयोगाद्ण्डपुरुषवत्, तत्र देशत: संवर्तनं संसारिणो प्रियमाणस्य पादादिगत-जीवप्रदेशसंहारात् सर्वतस्तु निर्वाणं गन्तुरिति, अथवा शरीरकं देशत: संवर्त्य हस्तादिसङ्कोचनेन, सर्वत: सर्वशरीरसङ्कोचनेन पिपीलिकादिवदिति।
सात्मकता से शरीर को स्फुटित करते हुए कोई संवर्तन (संकोचन) करते हें। इसलिए 'एवं' इत्यादि कहा है—संवर्त्य-शरीर को संकुचित करके कुछेक प्रदेशों से इलिका गति में शरीर स्थित प्रदेशों से और गेंदुक गति से सर्वात्मना समस्त आत्म प्रदेशों को संकुचित कर बाहर निकलती है। 'शरीरकम्'—उपचार से शरीरी। दंड योग से दंड पुरुष की तरह। देशत: संकुचन म्रियमाण संसारी जीव के पैर आदि से जीव प्रदेशों का संहरण करने से और सर्वत: संकुचन निर्वाण प्राप्त करने वालों के होता है। अथवा शरीर को देशत: हस्त आदि से संवर्तित कर और सर्वत: चींटी आदि की तरह समस्त शरीर के संकोचन से आत्मा शरीर से बाहर निकलती है।
आत्मनश्च संवर्तनं कुर्वन् शरीरस्य निवर्तनं करोतीत्याह—एवं निव्वट्टइत्ताणं ति, तथैव निवर्त्य जीवप्रदेशेभ्य: शरीरकं पृथक्कृत्वेत्यर्थ:, तत्र देशेनेलिकागतौ सर्वेण गेन्दुकगतौ, अथवा देशत: शरीरकं निवर्तत्यात्मन: पादादिनिर्याणवान् सर्वत: सर्वाङ्गनिर्याणवानिति, अथवा पञ्चविधशरीर-समुदायापेक्षया देशत: शरीरम् ओदारिकादि निवर्त्य, तैजस-कार्मणे त्यादायैव, तथा सर्वेण सर्वशरीरसमुदायं निवर्त्य निर्याति, सिध्यतीत्यर्थ:।
आत्मा का संवर्तन कर जीव शरीर का निर्वर्तन करता है। इसलिए कहा है निर्वर्तित कर अर्थात् जीव प्रदेशों से शरीर को पृथक् कर यहां भी इलिका गति में कुछ प्रदेशों से और गेंदुक गति में सर्व प्रदेशों से अथवा देशत: शरीर को छोड़कर पैर आदि से निर्गमन करती है और सर्वत: सर्वांग निर्याणवान् की तरह करती है। अथवा पांच प्रकार के शरीर समूह की अपेक्षा से देशत: औदारिक आदि शरीर को छोड़कर तेजस् और कार्मण शरीर को साथ लेकर ही तथा सर्वत: समस्त शरीर समूह को छोड़कर आत्मा शरीर से बाहर निकलती है, सिद्ध होती है।
सू. ४०३,४०४. दोहिं ठाणेहिं. ..उवसमेण चेव।
(टी.) अनन्तरं सर्वनिर्याणमुक्तम्, तच्च परम्परया धर्मश्रवणलाभादिषु, ते च यथा स्युस्तथा दर्शयन्नाह—दोहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं खएण चेव त्ति ज्ञानावरणीयस्य दर्शनमोहनीयस्य च कर्मण: उदयप्राप्तस्य क्षयेण निर्जरणेन अनुदितस्य चोपशमेन विपाकाननुभवेन, क्षयोपशमेनेत्युक्तं भवति, यावत्करणात् 'केवलं बोहिं बुज्झेज्जा, मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वएज्जा, केवलं बंभचेर-वासमावसेज्जा, केवलेणं संजमेणं संजमेज्जा, केवलेणं संवरेणं संवरेज्जा, केवलं आभिणिबोहियनाणमुप्पाडेज्जा' इत्यादि दृश्यं यावन्मन: पर्यवज्ञानमुत्पादयेदिति, केवलज्ञानं तु क्षयादेव भवतीति तन्नोकतम्। इह च यद्यपि बोध्यादय: सम्यक्त्व-चारित्ररूपत्वात् केवलेन क्षयेण उपशमेन च भवन्ति तथाऽप्येते क्षयोपशमेनापि भवन्ति, श्रवणा-ऽऽभिनिबोधिकादीनि तु क्षयोपशमेनैव भवन्तीति सर्वसाधारण: क्षयोपशम उक्त: पदद्वयेनाऽत: स एव व्याख्यात इति।
अनंतर सूत्र में सर्व निर्याण कहा गया, वह क्रमश: धर्मश्रवणलाभ आदि से होता है। वे जेसे हैं, उन्हें प्रतिपादित करते हुए कहते हैं—'दोहिं इत्यादि'। यह पाठ स्पष्ट है, क्षय से अर्थात् उदय प्राप्त ज्ञानावरणीय, दर्शनमोहनीय कर्म के क्षय (निर्जरा) और अनुदित के उपशम विपाकानुभव की अनुपलब्धता से अर्थात् क्षयोपशम से होता है। 'यावत्' से केवल बोधि का अनुभव करता है। मुंड हो घर छोड़कर साधुपन को प्राप्त करता है। संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त होता है। संपूर्ण संयम के द्वारा संयत होता है। संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत्त होता है और विशुद्ध अभिनिबोधिक ज्ञान को प्राप्त करता है। यावत् विशुद्ध मन:पर्यवज्ञान को प्राप्त करता है, इत्यादि द्रष्टव्य है। केवल ज्ञान क्षय से ही होता है, अत: उसे नहीं कहा गया। यद्यपि ये बोधि आदि सम्यक्त्व चरित्र रूप होने से केवल क्षय और उपशम से होते हैं तथापि ये क्षयोपशम से भी होते हैं। श्रवण, आभिनिबोधिक आदि क्षयोपशम से ही होते हैं। अत: दो पदां से सर्व साधारण क्षयोपशम कहा गया है। इसलिए उसकी ही व्याख्या की गई है।
सू. ४०५. दुविहे अद्धोवमिए....परीमाण।
(टी.) बोध्याभिनिबोधिकश्रुतावधिज्ञानानि च षट्षष्टिसागरोपमस्थितिकान्युत्कर्षतो भवन्ति, सागरोप-माणि च पल्योपमाश्रितानीति तदद्वितयप्ररूपणामाह-दुविहे अद्धो इत्यादि। उपमा औओपम्यम्, तया निर्वृत्तमौपमिकम् अद्धा कालस्तद्विषयमौपमिकमद्धौप-मिकम्, उपमानमन्तरेण यत् कालप्रमाणमनतिशयिना ग्रहीतुं न शक्यते तद्वद्धौपमिकमिति भाव:, तच्च द्विा-पल्योपमं चैव सागरोपमं चैव, तत्र पल्यवत् पल्यस्तेनोपमा यस्मिंस्तत् पल्योपमम्, तथा सागरेणोपमा यस्मिंस्तत् सागरोपमम्, सागरवन्महापरिमाणमित्यर्थ:, इदं च पल्योपम-सागरोपमरूपमौपमिकं सामान्यत उद्धारा-ऽद्धा-क्षेत्रभेदात् त्रिधा, पुनरेकैकं संव्यवहार-सूक्ष्मभेदाद् द्विधा,
बोधि, आभिनिबोधिक ज्ञान, श्रुतज्ञान और अवधिज्ञान उत्कृष्टत: छयासठ सागरोपम स्थिति के होते हैं। सागरोपम पल्योपम आश्रित है। अत: उन दोनों की प्ररूपणा करते हैं—दुविहे अद्धोवमिए आदि। औपम्य उपमा है, उससे निर्वृत्त काल औपमिक अद्धा काल है। उसका विषय अद्धोपमिक है। उपमान के बिना जिस काल प्रमाण को सामान्य ज्ञानी (अनतिशायी) ग्रहण करने में समर्थ नहीं है वह अद्धोपमिक है। वह दो प्रकार का है—पल्योपम, सागरोपम। पल्य (धान्य मापने की प्याली) की तरह जिसका आकार हो, उससे जो उपमित होता है, वह पल्योपम है। जिसकी सागर से उपमा हो, वह सागरोपम है। जिसका परिमाण सागर की तरह महान (अथाह) है, वह सागरोपम है। यह पल्योपम और सागरोपम से औपशमिक काल भी तीन प्रकार का है—उद्धार, अद्धा और क्षेत्र। प्रत्येक के संव्यवहार और सूक्ष्म के भेद से दो प्रकार हैं।
तत्र संव्यवहारपल्योपमं नाम यावता कालेन योजनायाम-विष्कम्भोच्चत्व: पल्यो मुण्डनानन्तरमेकादि-सप्तान्ताहोरात्रप्ररूढानां वालाग्राणां भृत: प्रतिसमयं वालाग्रोद्धारे सति निर्लेपो भवति स कालो व्यावहारिकमुद्धारपल्योपममुच्यते, तेषां दशभि: कोटी-कोटिभि: व्यावहारिकमुद्धारसागरोपममुच्यते, तेषामेव वालाग्राणां दृष्टिगोचरातिसूक्ष्मद्रव्यासङ्ख्येयभागमात्र- सूक्ष्षपनकावगाहनाऽसङ्ख्यातगुणरूपखण्डीकृतानां भृत: पल्यो येन कालेन निर्लेपो भवति तथैवोद्धारे तत् सूक्ष्ममुद्धारपल्योपमम्, तथैव च सूक्ष्ममुद्धारसागरोपमम्, अनेन च द्वीपसमुद्रा: परिसङ्ख्यायन्ते, आह च—
संव्यवहार पल्योपम-एक योजन लंबा, एक योजन चौड़ा और एक योजन ऊंचा पल्य जो शिर के मुंडन के एक दिन से सात दिन तक उगे हुए बालों के अग्रभाग से भरा हुआ हो, प्रति समय उन बालाग्रों को निकालने पर जितने समय में वह पल्य पूर्णत: खाली हो जाए, वह व्यावहारिक उद्धार पल्योपम है। दस कोटाकोटि पल्योपम का एक सागरोपम होता है। दृष्टिगोचर अतिसूक्ष्म द्रव्य के असंख्येय भाग मात्र सूक्ष्म पनक की अवगाहना के असंख्यात गुणा स्थान का अवगाहन करनेवाले उन बालाग्रों से भरा हुआ पल्य जितने समय में निर्लेप होता हे-उसके उद्धार में जितना समय लगता है, वह सूक्ष्म उद्धार पल्योपम है। उसी प्रकार सूक्ष्म उद्धार सागरोपम है। इससे द्वीप समुद्रो की संख्या जानी जाती है। कहा भी है—
उद्धारसागराणं अड्ढाइज्जाण जत्तिया समया।
दुगुणादुगुणपवित्थर दीवोदहि रज्जु एवइया।।
(बृहत्क्षे. १।३)
ढाई उद्धार सागरोपम के जितने समय हें, उतनी संख्या के द्वीप समुद्र हैं। वे आगे से आगे क्रमश: द्विगुणित विस्तार वाले हैं। इतना क्षेत्र एक रज्जु प्रमाण है। अर्थात् ढाई उद्धार सागरोपम के समय जितने असंख्य द्वीप-समुद्रों से परिमित क्षेत्र का प्रमाण एक रज्जू है।
अद्धापल्योपम-सागरोपमे अपि सूक्ष्म-बादरभेदे एवमेव, नवरं वर्षशते वर्षशते वालस्य वालासङ्ख्येय-खण्डस्य चोद्धार इति, अनेन नारकादिस्थितयो मीयन्ते, षेत्रतोऽपि ते द्विविधे एवमेव, नवरं प्रतिसमय-मेकैकाकाशप्रदेशापहारे यावता कालेन वालाग्रस्पृष्टा एव प्रदेशा उद्ध्रियन्ते स कालो व्यावहारिक इति, यावता च वालाग्रासङ्खयातखण्डै: स्पृष्टाश्च अस्पृष्टाश्चोद्ध्रियन्ते स काल: सूक्ष्म इति, एते च प्ररूपणामात्रविषये एव, आभ्यां च दृष्टिवादे स्पृष्टास्पृष्टप्रदेशविभागेन द्रव्यमाने प्रयोजनमिति श्रूयते, बादरे च त्रिविधे अपि प्ररूपणा-मात्रविषये एवेति, तदेवमिह प्रक्रमे उद्धारक्षेत्रौप-मिकयोर्निरुपयोगत्वादद्धौपमिकस्यैव चोपयोगित्वाद् अद्धेति विशेषणं सूत्रे उपात्तमिति। अत एवाद्धापल्योपम-लक्षणाभिधित्सयाऽऽह सूत्रकार:-से किं तमित्यादि, अथ किं तत् पल्योपमं यदद्धौपमिकतया निर्द्दिष्टमिति प्रश्ने निर्वचनमेतदनुवादेनाह-पलिओवमे त्ति, पल्योपममेवं भवतीति वाक्यशेष:।
अद्धा-पल्योपम और सागरोपम में भी सूक्ष्म और बादर के भेद इसी प्रकार हैं। इसमें सौ-सौ वर्षों से एक बाल खंड को निकालने से जितने समय में उद्धार होता है, वह अद्धा पल्योपम है। इससे नारक आदि की स्थिति का मापन होता है। क्षेत्रत: भी वे दोनों इसी प्रकार हैं। प्रति समय एक-एक आकाश प्रदेश से बालाग्र को निकालने पर जितने समय में बालाग्र से स्पृष्ट प्रदेश का उद्धार किया जाए, वह व्यावहारिक काल है। जितने समय में बालाग्र के असंख्यात खण्डो से स्पृष्ट अथवा अस्पृष्ट का उद्धार हो, वह काल सूक्ष्म है। ये मात्र प्ररूपणा का ही विषय है। स्पृष्ट और अस्पृष्ट प्रदेश विभाग से हष्टिवाद में इन द्रव्यों के मान का उल्लेख है। इसलिए इनका प्रयोजन है, ऐसा है। उद्धार, अद्धा और क्षेत्र तीनों ही बादर केवल प्ररूपणा के ही विषय है। इस प्रक्रम में उद्धार और क्षेत्र दोनों काल निरूपयोगी होने से और अद्धोपमिक के उपयोगी होने से अद्धा विशेषण दिया गया है। अत: अद्धा पल्योपम की अभिधित्सा में सूत्रकार कहते हैं—'से किं तं इत्यादि।' जो अद्धोपमिक से निर्दिष्ट है, वह पल्योपम क्या है? ऐसा प्रश्न होने पर उसके समर्थन में निर्वचन कहते हैं—पल्योपम इति। वह अद्धोपमिक पल्योपम ही होता है।
जं गाहा, किल यद्योजनविस्तीर्णमित्युपलक्षणत्वात् सर्वतो यद्योजनप्रमाणं पल्यं धान्यस्थानविशेष: एकाह एव एकाह्निकस्तेन प्ररूढानां वृद्धानाम्, मुण्डिते शिरसि एकेनाह्वा यावत्यो भवन्तीत्यर्थ:, एतस्य चोपलक्षण-त्वादुत्कर्षत: सप्ताहप्ररूढानां वालाग्राणां कोटयो विभागा: सूक्ष्मपल्योपमापेक्षयाऽसंखेययखण्डानि, बादरपल्योपमा-पेक्षया तु कोटय: सङ्ख्याविशेषा:, तासां किं भवेत्? भरितं भृतम्, कथमित्याह-निरन्तरनिचितं निबिडतया निचयवत् कृतमिति।
जं गाथा—जो योजन विस्तीर्ण इस उपलक्षण से सर्वत: लंबाई, चौड़ाई और गहराई से योजन प्रमाण पल्य धान्य रखने का स्थान विशेष। एक ही दिन एकाह्लिक है। वे एक दिन के बढ़े हुए, मुंडित सिर में एक दिन में जितने बड़े बाल होते हैं, यह तात्पर्य है। इस उपलक्षण से उत्कृष्ट एक सप्ताह के उगे हुए बालाग्रों के विभाग, सूक्ष्म पल्योपम की अपेक्षा से असंख्येय खंड और बादर पल्योपम की अपेक्षा से संख्या विशेष, इससे क्या? भरे हुए। कैसे भरे हुए? सघनता से ठसाठस भरे हुए हैं।
वास गाहा, एतस्मात् पल्याद्वर्षशते वर्षशतेऽतिक्रान्ते सति, प्रतिवर्षशतमित्यर्थ:, एकैकस्मिन् वालाग्रे असङ्ख्येयखण्डे चाऽपहते उद्धृते सति य: कालो यावती अद्धा भवति प्रमाणत: स तावान् कालो बोद्धव्य:, किमित्याह-उपमा उपमेय:, कस्येत्याह-एकस्य पल्यस्य, इदमुक्तं भवति—स काल एकं पल्योपमं सूक्ष्मं व्यावहारिकं चोच्यत इति।
गाथा-वासा.........
इस पल्य से सौ-सौ वर्षों के अतिक्रांत होने पर प्रत्येक सौ वर्ष के अंतराल से एक-एक बालाग्र के निकालने से असंख्येय खंडों का उद्धार होने पर जो काल होता है, प्रमाणत: जितनी अद्धा होती है। वह काल यहां ज्ञातव्य है। वह कैसा काल है? वह उपमेय काल है। किसका? एक पल्य का। ऐसा कहा भी है—वह काल एक सूक्ष्म और व्यावहारिक पल्योपम कहा जाता है।
एएसिं गाहा, एतेषाम् उक्तरूपाणां सूक्ष्मबादराणां पल्यानां पल्योपमानां कोटीकोटी भवेद् दशगुणिता यदिति गम्यते, दश कोटीकोट्य इत्यर्थ:, तदेकस्य सूक्ष्मरूपस्य बादररूपस्य वा सागरोपमस्यैव भवेत् परिमाणमिति।
गाथा-एएसिं......
उपरोक्त सूक्ष्म-बादर दसकोटि पल्योपम को दस से गुणन करने पर दस कोटाकोटि पल्योपम होता है। उस एक का सूक्ष्म से सूक्ष्म सागरोपम और बादर का बादर सागरोपम है। यह प्रमाण होता है।
सू. ४०६,४०७. दुविहे....वेमाणियाणं।
(टी.) एतैश्च येषां क्रोधादीनां फलभूतकर्मस्थिति-निरूप्यते तत्स्वरूपनिरूपणायाह-दुविहे कोहे इत्यादि। आत्मापराधादैहिकापायदर्शनादात्मनि प्रतिष्ठित: आत्म-विषयो जात: आत्मना वा परत्राक्रोशादिना प्रतिष्ठितो जनित आत्मप्रतिष्ठित:, परेणाक्रोशादिना प्रतिष्ठित: उदीरित: परस्मिन् वा प्रतिष्ठितो जात: परप्रतिष्ठित इति। एवमिति यथा सामान्यतो द्विधा क्रोध उक्त एवं नारकादीनां चतुर्विंशतेर्वाच्य:, नवरं पृथिव्यादीनाम-संज्ञिनामुक्तलक्षणमात्मप्रतिष्ठितत्वादि पूर्वभवसंस्कारात् क्रोधगतमवगन्तव्यमिति। एवं मानादीनि मिथ्यात्वान्तानि पापस्थानकान्यात्म-परप्रतिष्ठितविशेषणानि सामान्यपद-पूर्वकचतुर्विंशतिदण्डकेनाऽध्येतव्यानि, अत एवाह—एवं जाव मिच्छादंसणसल्ले त्ति, एतेषां च मानादीनां स्वविकल्पजात-परजनितत्वाभ्यां स्वात्मवर्त्तिपरात्म-वर्त्तित्वाभ्यां वा स्व-परप्रतिष्ठितत्वमवसेयम्। एवमेते पापस्थानाश्रितास्त्रयोदश दण्डका इति।
इनसे जो क्रोध आदि की फलभूत कर्म स्थिति का निरूपण किया जाता है, उसके स्वरूप का निरूपण करने के लिए कहते हैं दुविहे कोहे इत्यादि'। स्वयं के अपराध से अथवा ऐहिक अपाय (दोष) को देखने से आत्मा में प्रतिष्ठित अर्थात् स्वयं के संबंध में होने वाला क्रोध आत्मप्रतिष्ठित है। अथवा दूसरों पर आक्रोश आदि रूप में होनेवाला क्रोध आत्मप्रतिष्ठित है। दूसरों के आक्रोश आदि से प्रतिष्ठित, उदीरित अथवा दूसरों पर प्रतिष्ठित-उत्पन्न परप्रतिष्ठित क्रोध है। इस प्रकार जेसे सामान्यत: दो प्रकार का क्रोध कहा है, वह नारक आदि चौबीस दंडकों में वाच्य है। पृथ्वी आदि असंज्ञी जीवों को उपर्युक्त लक्षण वाला आत्मप्रतिष्ठित आदि क्रोध पूर्वभव के संस्कार से जानना चाहिए। इस प्रकार मान से मिथ्यादर्शनशल्य पर्यंत पापस्थानों को आत्मप्रतिष्ठित, परप्रतिष्ठित विशेषणों से चौबीस दंडकों द्वारा सामान्य रूप से जानना चाहिए। अत: कहा गया है—'एवं जाव मिच्छादंसण सल्ले त्ति। इन मान आदि को स्वविकल्प-जनित अथवा पर विकल्पजनित, स्वात्मवती अथवा परात्मवर्ती, स्वप्रतिष्ठित अथवा परप्रतिष्ठित जानना चाहिए। इस प्रकार पापस्थानक आश्रित ये तेरह दंडक हैं।
सू. ४०८-४१०. दुविहा संसारसमावण्णगा.... असरीरी चेव।
(टी.) उक्तविशेषणानि च पापस्थानानि संसारिणामेव भवन्तीति तान् भेदत आह-दुविहेत्यादि कण्ठ्यमिति।
उपर्युक्त विशेषण वाले पापस्थान संसारी जीवों के ही होते हैं, अत: उन्हें भेदपूर्वक कहते हैं— दुविहे इत्यादि।' ये सूत्र सुगम है।
ननु संसारिण एव जीवा उतान्येऽपि सन्ति?,
प्रश्न—संसारी ही जीव है अथवा अन्य भी जीव हैं?
सन्त्येवेति प्राय उभयदर्शनाय त्रयोदश-सूत्रीमाह—दुविहा सव्वेत्यादि, कण्ठ्या चेयम्, नवरं सेन्द्रिया: संसारिण:, अनिन्द्रिया: अपर्याप्तक-केवलि-सिद्धा:। एवं एस त्ति, एवं सिद्धादिसूत्रोक्तक्रमेण दुविहा सव्वजीवे-त्यादिलक्षणेन एषा वक्ष्यमाणा प्रस्तुतसूत्रसङ्ग्रहगाथा स्पर्शनीया अनुसरणीया, एतदनुसारेण त्रयोदशापि सूत्राण्यध्येत-व्यानीत्यर्थ:, अत एवाह-जाव ससरीरी चेव असरीरी चेव त्ति।
समाधान—अन्य भी जीव होते ही हैं। इस प्रकार उभय को प्रतिपादित करने के लिए तेरह सूत्रों में कहते हैं—'दुविहा सव्व जीवा'। यह सूत्र स्पष्ट ही है। सेन्द्रिय का तात्पर्य है संसारी। अनिन्द्रिय—अपर्याप्तक, केवली और सिद्ध। 'एवं'—इस प्रकार सिद्ध आदि सूत्रोक्त क्रम से सब जीव दो प्रकार के हैं। आदि लक्षण के द्वारा वक्ष्यमाण प्रस्तुत सूत्र संग्रह गाथा अनुसरणीय है। इस क्रम के अनुसार तेरह ही सूत्र अध्येतव्य हैं। अत: कहते हैं—'जाव सरीरी चेव असरीरी चेव।'
सिद्ध गाहा, सिद्धा: सेन्द्रियाश्च सेतरा उक्ता:, एवं काए त्ति, काया: पृथिव्यादयस्तानाश्रित्य सर्वजीवा: सविपर्यया वाच्या:, एवं सर्वाणि व्याख्येयानि, वाचना चैवम्—'सकायच्चेव अकायच्चेव', सकाया: पृथिव्यादिषङ्-विधकायविशिष्टा: संसारिण:, अकायास्तद्विलक्षणा: सिद्धा:, सयोगा: संसारिण:, अयोगा अयोगिन: सिद्धाश्च, वेदे त्ति सवेदा: संसारिण:, अवेदा: अनिवृत्तिबादरसम्पराय-विशेषादय: षट् सिद्धाश्च, कसाय त्ति, सकघाया: सूक्ष्मसम्परायान्ता:, अकषाया: उपशान्तमोहादयश्चत्वार: सिद्धाश्च, लेसा य त्ति सलेश्या: सयोग्यन्ता: संसारिण:, अलेश्या: अयोगिन: सिद्धाश्च, नाणे त्ति ज्ञानिन: सम्यग्दृष्टयोऽज्ञानिनो मिथ्यादृष्टय:, आह च—
सिद्ध-गाथा
सिद्ध और सेन्द्रिय, सइतर (सप्रतिपक्ष) कहे गए हैं। 'काए' का तात्पर्य है काया-पृथ्वी आदि। उनसे लेकर सभी जीव सविपर्यय वाच्य हैं। इसी प्रकार सभी व्याख्येय हैं। वाचना इस प्रकार है—सकाय और अकाय। सकाय—पृथ्वी आदि षड्विध काय विशिष्ट संसारी जीव। अकाय—उससे विलक्षण सिद्ध जीव। सयोग-संसारी अयोग—योगरहित सिद्ध। वेद-सवेद-जिनमें वेद हैं वे संसारी जीव। अवेद-अनिर्वृत्ति बादर से अयोगी केवली तक षट्गुणस्थान वाले तथा सिद्ध। कषाय-सकषाय-सूक्ष्म सम्पराय गुणस्थान तक के जीव जो कषाय सहित हैं। अकषाय-उपशान्त मोह आदि चार गुणस्थानवर्ती तथा सिद्ध। लेसा-सलेश्य-सयोगी केवली गुणस्थान तक के संसारी जीव। अलेश्य-अयोगी संसारी और सिद्ध। नाणे-सम्यक्दृष्टि-ज्ञानी। अज्ञानी-मिथ्यादृष्टि। कहा भी है—
अविसेसिता मति च्चिय सम्मदिद्रिस्स सा मतीणाणं।
मतिअण्णाणं मिच्छदिट्ठिस्स सुतं पि एमेव।।
(विभा. ११३)
अविशेषित—विशेषण रहित मति केवल मति ही है। विशेषित-विशेषण सहित मति अर्थात् सम्यक्दृष्टि की मति मतिज्ञान तथा मिथ्यादृष्टि की मति मति आज्ञान कहलाती है। श्रुत को भी इसी प्रकार जानना चाहिए।
अज्ञानता च मिथ्याइष्टिबोधस्य सदसतोरविशेषणात्, तथाहि—सन्त्यर्था:, इह तत्सत्त्वं कथञ्चिदिति विशेषितव्यं भवति, स्वरूपेणेत्यर्थ:, मिथ्यादृष्टिस्तु मन्यते सन्त एवेति, ततश्च पररूपेणापि तेषां सत्त्वप्रसङ्ग:, तथा न सन्त्यर्था:, इह तदसत्त्वं कथञ्चिदिति विशेषितव्यं भवति, पररूपेणेत्यर्थ:, स तु न सन्त्येवेति मन्यते, तथा च तत्प्रतिषेधकवचनस्याप्यभाव: प्रसजतीति, अथवा शशविषाणादयो न सन्तीत्येतत् कथञ्चिदिति विशेषणीयम्, यतस्ते शशमस्तकादिसमवेततयैव न सन्ति, न तु शशश्च विषाणं च शशस्य वा विषाणं शृङ्गिपूर्वभवग्रहणापेक्षया शशविषाणं तद्रूपतयाऽपि न सन्तीति, तदेवं सदसतो: कथञ्चिदित्येतस्य विशेषणस्यानभ्युपगमात् तस्य ज्ञानमप्ययथार्थत्वेन कुत्सितत्वादज्ञानमेव, आह च—
मिथ्यादृष्टि के ज्ञान की आज्ञानता—१. सद्-असद् का अन्तर नहीं होने से है, जैसे-पदार्थ हैं। यहां इस वाक्य में उन पदार्था का अस्तित्व स्वरूप की हृष्टि से कथंचित अर्थ में कहा है। किन्तु मिथ्यादृष्टि मानता है कि पदार्थ हैं ही। ऐसा मानने पर परम रूप से भी उनके सत् होने का प्रसंग होगा। पदार्थ नहीं है—यहां उनकी असत्ता कथंचित्-सापेक्ष अर्थ में कही गई है। सापेक्ष अर्थात् पर रूप से कही गई है। किन्तु वे (मिथ्यादृष्टि) कहते हैं—पदार्थ हैं ही नहीं, ऐसा होने पर उसके निषेधक वचन का भी अभाव होता है। अथवा शश विषाण आदि नहीं होते ये केसे विशेषणीय है? क्योंकि वे शश मस्तक आदि समवेत रूप से ही नहीं होते हैं। खरगोश और सींग अथवा खरगोश का सींग, शृंगी के पूर्व भव ग्रहण की अपेक्षा से शश विषाण उस रूप में नहीं होता है। अत: कथंचित् सत्, कथंचित् असत् इस विशेषण को अस्वीकार करने से उनका ज्ञान भी अयथार्थता से कुत्सित होने से अज्ञान ही है। कहा भी है—
जध दुव्वयणमवयणं कुच्छितसीलं असीलमसतीए।
भण्णति तध णाणं पि हु मिच्छद्दिट्ठिस्स अण्णाणं।।
(विभा. ५१७)
जिस प्रकार दुर्वचन (कुत्सित वचन) को अवचन और असती अर्थात् असदाचारिणी स्त्री के कुत्सित शील को अशील कहा जाता है। उसी प्रकार मिथ्यादृष्टि का ज्ञान भी अज्ञान कहलाता है।
तथा मिथ्यादृष्टेरध्यवसायो न ज्ञानम्, भवहेतुत्वात्, मिथ्यात्वादिवत्, तथा यदृच्छोपलब्धेरुन्मत्तवत्, तथा अन्धस्य ज्ञानफलस्य सत्क्रियाल क्षणस्याभावात् स्वहस्तगतदीपप्रकाशवदिति, आह च—
२. मिथ्यादृष्टि का अध्यवसाय ज्ञान नहीं है क्योंकि मिथ्यात्व आदि की तरह वह संसार का हेतु है। ३. उन्मत्त व्यक्ति की तरह, इच्छानुसार ग्रहण होता है तथा ४. ज्ञान के फल की सत् क्रिया लक्षण का इसमें अभाव होता है। जैसे—अंधे के हाथ में दिया हुआ प्रकाश। कहा भी है—
सदसदविसेसणातो भवहेतु-जतिच्छियोबलभातो।
णाणफलाभावातो मिच्छदिट्ठिस्स अण्णाणं।।
(विभा. ११४)
मिथ्यादृष्टि का ज्ञान आज्ञान कहलाता है। उसके चार हेतु हैं—१. उसमें सत्-असत् का विवेक नहीं होता।
२. उसका ज्ञान भवभ्रमण का हेतु है।
३. उसमें यदृच्छोपलंभ अर्थात् इच्छानुसार ग्रहण होता है। ४. उसमें ज्ञान का फल नहीं होता।
उवओगि त्ति, 'सागरोवउत्ते च्चेय अणगारोवउत्ते च्चेय' त्ति सहाऽऽकारेण विशेषांशग्रहणशक्तिलक्षणेन वर्तते य उपयोग: स साकार:, ज्ञानोपयोग इत्यर्थ:, तेनोपयुक्ता: साकारोपयुक्ता:, अनाकारस्तु तद्विलक्षणो दर्शनोपयोग इत्यर्थ:, अभिधीयते च—
उपयोगी—साकारोपयुक्त और अनाकारोपयुक्त जो उपयोग आकार के साथ विशेषांश ग्रहण शक्ति लक्षण वाला होता है वह साकार उपयोग-ज्ञानोपयोग है। उसमें उपयुक्त साकारोपयुकत है। उससे विलक्षण अनाकार दर्शनोपयोग है। कहते भी हैं—
जं सामन्नग्गहणं भावाणं नेय कट्टु आगारं।
अविसेसिऊण अत्थे दंसणमिति वुच्चए समए।।
( )
पदार्थों का आकार न करके जो सामान्य ग्रहण होता है, अविशेषत अर्थ है। आगम में उसे दर्शन कहा है।
तेनोपयुक्ता अनाकारोपयुक्ता इति,
उससे उपयुक्त अनाकारोपयुक्त है।
आहारे त्ति, आहारका ओजो-लोम-कवलभेद-भिन्नाहारविशेषग्राहिण:, आह च—
आहारक-आओज, रोम और कवल भेद से भिन्न आहार विशेष को ग्रहण करनेवाले आहारक हैं, कहा भी है—
ओयाहारा जीवा सव्वे अपज्जत्तगा मुणेयव्वा।
पज्जत्तगा य लोमे पक्खेवे होंति भइयव्वा।।
एगिंदिय देवाणं णेरइयाणं च नत्थि पक्खेवो।
सेसाणं जीवाणं संसारत्थाण पक्खेवो।।
(बृहत्सं. १९८,१९९)
सभी अपर्याप्तक जीव ओज आहार वाले होते हैं। पर्याप्तक जीव में रोम और प्रक्षेप की भजना है। एकेन्द्रिय, देव और नारकी के प्रक्षेप आहार नहीं होता। शेष सभी संसारी जीवों के प्रक्षिप्त आहार होता है।
अनाहारकास्तु
विग्गहगइमावण्णा केवलिणो समोहया अजोगी य।
सिद्धा य अणाहारा सेसा आहारगा जीवा।।
(जीव. ८२)
अनाहारक—विग्रह गति वाले जीव, केवली समुद्घात, अयोगी और सिद्ध—ये चार अनाहारक हैं। शेष सभी आहारक हैं।
भास त्ति भाषका: भाषापर्याप्तिपर्याप्ता:, अभाषका: तदपर्यापतका अयोगि-सिद्धा:। चरम त्ति चरमा येषां चरमो भवो भविष्यति, अचरमास्तु येषां भव्यत्वे सत्यपि चरमो भवो न भविष्यति, न निर्वास्यन्तीत्यर्थ:। ससरीरि त्ति सह यथासम्भवं पञ्चविधशरीरेण ये ते इन्समासान्तविधे: शरीरिण: संसारिण:, अशरीरिणस्तु शरीरमेषामस्तीति शरीरिणस्तन्निषेधादशरीरिण: सिद्धा:।।
भास त्ति भाषका: भाषापर्याप्तिपर्याप्ता:, अभाषका: तदपर्यापतका अयोगि-सिद्धा:। चरम त्ति चरमा येषां चरमो भवो भविष्यति, अचरमास्तु येषां भव्यत्वे सत्यपि चरमो भवो न भविष्यति, न निर्वास्यन्तीत्यर्थ:। ससरीरि त्ति सह यथासम्भवं पञ्चविधशरीरेण ये ते इन्समासान्तविधे: शरीरिण: संसारिण:, अशरीरिणस्तु शरीरमेषामस्तीति शरीरिणस्तन्निषेधादशरीरिण: सिद्धा:।।
भाषक—भाषा पर्याप्ति से पर्याप्त। अभाषक-भाषा पर्याप्ति से अपर्याप्त—अयोगी और सिद्ध। चरम-जिनका भव चरम है। अचरम-जिनके भव्यत्व होने पर भी चरम भव-निर्वाण नहीं होगा। सशरीरी—पंचविध शरीर से जो यथासंभव साथ हैं, वे सशरीरी हैं। 'इन' समासान्त विधि से यह शब्द निष्पन्न है। इसका तात्पर्य है संसारी। अशरीरी—जिनके शरीर है, वे शरीरी और उसके निषेध से अशरीरी—सिद्ध हैं।
सू. ४११-४१६. दो मरणाइं....सपडिकम्मे।
(टी.) एते च संसारिण: सिद्धाश्च मरणा-ऽमरण-धर्मका:, अप्रशस्त-प्रशस्तमरणतश्चैते भवन्तीति प्रशस्ता-ऽप्रशस्तमरणनिरूपणाय नवसूत्रीमाह—दो मरणाइमित्यादि, कण्ठ्या चेयम्, नवरं द्वे मरणे श्रमणेन भगवता महावीरेण, श्राम्यन्ति तपस्यन्तीति श्रमणास्तेषाम्, ते च शाक्यादयोऽपि स्यु:, यथोक्तम्
ये संसारी और सिद्ध मरण और अमरण धर्मका हैं। अप्रशस्त और प्रशस्त मरण से ये होते हैं। इस प्रकार प्रशस्त और अप्रशस्त मरण के लिए नौ सूत्र प्रतिपादित किये गये हैं—'दो मरणाइं' इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। दो मरण श्रमण भगवान महावीर के द्वारा (प्रतिपादित हैं)। जो श्रम करते हैं, तप करते हैं, वे श्रमण हैं। शाक्य आदि भी श्रमण हैं। जैसे कहा गया है—
णिग्गंथ १ सक्क २ तावस ३ गेरुय ४ आजीव ५ पंचहा समणा (पिंडनि. ४४५)
निर्ग्रन्थ, शाक्य, तापस, गेरूय, आजीवक—ये श्रमणों के पांच प्रकार हैं।
तद्व्यवच्छेदार्थमाह—निर्गता ग्रन्थाद् बाह्या-भ्यन्तरादिति निर्ग्रन्था: साधवस्तेषां नो नित्यं सदा वर्णिति तांस्तयो: प्रवर्तयितुमुपादेयफलतया नाभिहिते, कीर्तिते नामत: संशब्दिते उपादेयधिया, बुझ्याइ ति व्यकतवाचा उक्ते उपादेयस्वरूपत:, पाठान्तरेण पूजिते वा तत्कारिपूजनत:, प्रशस्ते प्रशंसिते श्लाघिते, शंसु स्तुतौ (पा.धा. ७२८) इति वचनात्, अभ्यनुज्ञाते अनुमते यथा कुरुतेति,
उनका व्यवच्छेद करने के लिए कहा है—जो बाह्य, आभ्यन्तर ग्रन्थों से निर्गत हैं, वे निर्ग्रन्थ—साधु हैं। उनके लिए कभी भी वर्णित उपादेय फल की दृष्टि से प्रवर्तित करने के लिए नहीं कहे गए और उपादेय फल की बुद्धि से नामत: संशब्दित नहीं है। उपादेय स्वरूप से अभिव्यक्त नहीं किये गए। पाठान्तर से पूजिते वा अर्थात् तत्कारिपूजनत: प्रशंसित, श्लाघित नहीं है। शंस्-स्तुतो स वचनानुसार अभ्यनुज्ञात-ऐसा करो, इस प्रकार अनुमत नहीं है।
वलयमरणे त्ति वलतां संयमान्निवर्त्तमानानां परीषहादिबाधितत्वात् मरणं वलन्मरणम्, वसट्टमरणे त्ति इन्द्रियाणां वशम् अधीनतामृतानां गतानां स्निग्धदीपकलिकावलोकना-कुलितपतङ्गादीनामिव मरणं वशार्त्तमरणमिति, आह च—
वलयमरण अर्थात् वलता—परिषहों से बाधित होने पर जो संयम से निवर्तमान होते हैं, उनका मरण वलन्मरण है। वसट्टमरण—इंद्रियों की अधीनता से मृत्यु को प्राप्त करने वालों का मरण। स्निग्ध दीप कलिका के अवलोकन के लिए आकुल पतंगों की तरह मरण वशार्त मरण है। कहा भी है—
संजमजोगविसण्णा मरंति जे तं वलायमरणं तु।
इंदियविसयवसगता मरंति जे तं वसट्टं तु।।
(उत्तर. नि. २१०)
जो प्राणी संयम योगों से विषण्ण होकर मरता है वह वलन् मरण है। जो इंद्रिय विषयों के वशवर्ती होकर मरण प्राप्त करते हैं, उनका मरण वशार्त मरण है।
एवं णियाणेत्यादि, एवमिति दो मरणाइं समणेण-मित्याद्यभिलापस्योत्तरसूत्रेष्वपि सूचनार्थ:, ऋद्धि-भोगादिप्रार्थना निदानम्, तत्पूर्वकं मरणं निदानमरणम्। यस्मिन् भवे वर्त्तते जन्तुस्तदभवयोग्यमेवायुर्बद्ध्वा पुनर्म्रिमाणस्य मरणं तद्भवमरणम्, एतच्च सङ्ख्यातायुष्कनर-तिरश्चामेव, तेषामेव हि तद्भवायुर्बन्धो भवतीति, उक्तं च—
इसी प्रकार निदान इत्यादि। 'एवं इस प्रकार श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए 'दो मरण' इत्यादि आलापक उत्तर सूत्रों की सूचना के लिए है। ऋद्धि, भोग आदि की प्रार्थना निदान है। तत् पूर्वक मरण निदान मरण हे। जिस भव में प्राणी है, उसी भव के योग्य आयु को बांधकर मरने वाले का मरण 'तद्भवमरण' है। यह संख्यात आयुवाले मनुष्य और तिर्यंच के होता है क्योंकि उनके ही उस भव का आयुष्य बंधता है। कहा भी है—
मोत्तुं अकम्मभूमग नर-तिरिए सुरगणे य नेरइए।
सेसाणं जीवाणं तब्भवमरणं तु केसिंचि।।
(उत्तर. नि. २१४)
अकर्म भूमि में उत्पन्न मनुष्य और तिर्यंच तथा देव निकाय और नारकों के अतिरिक्त जीवों में से कुछेक जीवों के 'तद्भवमरण' होता है।
सत्थोवाडणे त्ति शस्त्रेण क्षुरिकादिना अवपाटनं विदारणं स्वशरीरस्य यस्मिंस्तच्छस्त्रावपाटनम्। कारणे पुणेत्यादि, शीलभङ्गरक्षणादौ, पाठान्तरे तु कारणेन, किन्तु कारण में शील भंग से रक्षा के लिए यह मरण अप्रतिक्रुष्टे अनिवारिते भगवता, वृक्षशाखादावुद्बद्धत्वाद् विहायसि नभसि भवं वैहायसम्, प्राकृतत्वेन तु वेहाणसमित्युक्तमिति, गृध्रै: स्पृष्टं स्पर्शनं यस्मिंस्तद् गृध्रस्पृष्टम्, यदि वा गृध्राणां भक्ष्यं पृष्ठमुपलक्षणत्वादुदरादि च तद्भक्ष्यकरि-करभादिशरीरानुप्रवेशेन महासत्त्वस्य मुमूर्षोर्यस्मिंस्तद् गृध्रपृष्ठमिति, गाथाऽत्र—
'सत्थो'—क्षुरिका आदि शस्त्र से अपने शरीर का विदारण जिसमें होता है वह 'शस्त्रावपाटन मरण' है। अनुज्ञात है। पाठान्तर में कारण में भगवान ने इनका निषेध नहीं किया है। 'वैहायस'—वृक्ष शाखा आदि से बंधन डालकर विहायस—नभ में होने वाला 'वैहायस' है। यहां प्राकृत के कारण वेहाणस कहा हे। जिसमें गीध आदि से स्पर्शित होता है, वह गृध्रस्पृष्ट है। अथवा गीधों का भक्ष्य उदर आदि के उपलक्षण से पृष्ठ कहा गया है। हाथी आदि बृहत्काय जानवरों के शव में प्रवेश कर के जो शरीर का व्युत्सर्ग करता है, वहां गीध आदि पक्षी उसके शरीर को नांच डालते हैं, इस प्रकार का मरण 'गृधस्पृष्ट मरण' है। यहां गाथा इस प्रकार है—
गिद्धादिभक्खणं गिद्धट्ठिउब्बंधणाइ वेहासं।
एए दोन्नि वि मरणा कारणजाए अणुण्णाया।।
(उत्तर. नि. २१८)
गृध्र आदि पक्षियों के द्वारा खाए जाने पर होने वाला मरण 'गृध्रस्पूष्ट मरण' कहलाता है। फांसी लगाकर मरना वैहायस मरण है। ये दोनों प्रकार के मरण विशेष कारण से अनुज्ञात हैं, तीर्थंकरों द्वारा अनुमत हैं।
अप्रशस्तमरणानन्तरं तत् प्रशस्तं भव्यानां भवतीति तदाह—दो मरणाइं इत्यादि, पादपो वृक्ष:, तस्येव छिन्नपतितस्योपगमनम् अत्यन्तनिश्चेष्टतया व्यवस्थानं यस्मिंस्तत् पादपोपगमनम् भक्तं भोजनं तस्यैव न चेष्टाया अपि पादपोपगमन इव प्रत्याख्यानं वर्जनं यस्मिंस्तद्भक्त-प्रत्याख्यानमिति।
अप्रशस्त मरण के अनंतर भव्यों के प्रशस्त मरण होता है। उसे कहते हैं—'दो मरणाइं इत्यादि'। छिन्न—पतित वृक्ष की तरह अत्यंत निश्चेष्टता से जिसमें रहा जाता है, वह पादपोपगमन है। पादपोपगमन की तरह भोजन के लिए जिसके कोई चेष्टा नहीं होती, वह भक्तप्रत्याख्यान है।
णीहारिमं ति यद्वसतेरेकदेशे विधीयते तत् तत: शरीरस्य निर्हरणात् निस्सारणान्निहारिमम्, यत् पुनर्गिरिकन्दरादौ तदनिर्हरणादनिर्हारिमम्। णियमं ति विभक्तिपरिणामान्नियमादप्रतिकर्म शरीरप्रतिक्रियावर्जं पादपोपगमनमिति, भवन्ति चात्र गाथा:—
'णीहारिम'—बस्ती (प्रवास स्थल) के एक देश में जो किया जाता है और वहां से शरीर का निस्सारन (निर्गमन) होता है, वह णीहारिम है। जो गिरि, कंदरा आदि में किया जाता है तथा निर्हरण नहीं किए जाने से 'अणीहारिम' है। नियमम्-नियमत:, विभक्ति-विभाग परिणाम नियम से अप्रतिकर्म—शरीर की प्रतिक्रिया रहित पादोपगमन होता है। यहां गाथा इस प्रकार है—
सीहाइसु अभिभूओ पायवगमणं करेइ थिरचित्तो।
आउम्मि पहुप्पंते वियाणिउं नवर गीयत्थो।।
(पञ्च. १६२०)
गीतार्थ मुनि आयुष्य की अल्पता अथवा दीर्घता को जानकर सिंह, गज आदि से अभिभूत होने पर स्थिर चित्त होकर पादपोगमन करे।
इदमस्य व्याघातवदुच्यते, निर्व्याघातं तु यत् सूत्रार्थनिष्ठित: उत्सर्गतो द्वादश समा: कृतपरिकर्मा सन् काल एव करोतीति, तद्विधिश्चायम्—
यह इसके व्याघात की तरह कहा जाता है। निर्व्याघात तो जो सूत्रार्थ निष्ठित उत्सर्ग विधि से बारह वर्ष का परिकर्म कर काल करता है। उसकी विधि इस प्रकार है—
चत्तारि विचित्ताइं विगईनिज्जूहियाणि चत्तारि।
संवच्छरे य दोन्नि उ एगंतरियं तु आयामं।।
नातिविकिट्ठो उ तवो छम्मासे परिमियं च आयामं।
अन्ने वि य छम्मासे होति विगिट्ठं तवोकम्मं।।
वासं कोडीसहियं आयामं काउ आणुपुव्वीए।
संघयणादणुरूवं एत्तो अद्धाइ नियमेणं।।
(आनि. २८९-९१)
• प्रथम चार वर्षों तक विचित्र तप का अनुष्ठान अर्थात् उपवास, बेला, तेला, चोला, पंचोला होता है। इस काल में पारणक विगय सहित अथवा विगय रहित किया जा सकता है।
• द्वितीय चार वर्षों में तपस्या के पारणक विगय रहित ही होते हैं।
• नौवें तथा दसवें वर्ष में एक उपवास तथा फिर आयंबिल—इस प्रकार दो वर्ष तक करने होते हैं।
• ग्यारहवें वर्ष में प्रथम छह माह में अतिविकृष्ट तप नहीं होता, उपवास या बेले के पारणक में नियमित आयम्बिल करना होता है। दूसरे छह माह में विकृष्ट तपश्चरण के पारणक में आयंबिल करना होता है।
• बारहवें वर्ष में कोटि सहित आचाम्ल करना होता है। इस प्रकार क्रमश: संलेखना करता हुआ साधक अंत में गिरिकंदरा में जानकर अपनी इच्छानुसार प्रायोपगमन (इंगिनी या भक्तप्रत्याख्यान) अनशन स्वीकार करता है।
यत:—
क्योंकि—
देहम्मि असंलिहिए सहसा धाऊहिं खिज्जमाणेहिं।
जायइ अट्टज्झाणं सरीरिणो चरिमकालम्मि।।
(पञ्च. १५७४-१५७७)
• संलेखना न किए जाने से सहसा धातुएं क्षीण होने पर साधु के देह में मरण काल में आर्त्तध्यान होता है।
किञ्च,
और क्या—
भावमवि संलिहेइ जिणप्पणीएण झाणजोगेणं।
भूयत्थभावणाहि य परिवड्ढइ बोहिमूलाइं।।
• जिन प्रणीत आगमानुसार ध्यान योग से अन्तर भावों को भी कृश करता है। तथा भूतार्थ भावनाओं से बोधि मूलों—अबन्ध के हेतुओं की वृद्धि करता है।
भावेइ भावियप्पा विसेसओ नवर तम्मि कालम्मि।
पयईए निग्गुणत्तं संसारमहासमुद्दस्स।।
• भावितात्मा उस चरम काल में विशेषत: आत्मा को भावित करता है। कैसे? स्वभावत: संसार महासमुद्र की असारता का चिन्तन करके स्वयं को भावित करता है।
जम्म-जरा-मरणजलो अणाइमं वसणसावयाइण्णो।
जीवाण दुक्खहेऊ कट्ठं रुद्दो भवसमुद्दो।।
• यह भव समुद्र जन्म जरामरण से परिपूर्ण है। अनादि है। दु:खों के श्वापदों से आकीर्ण है। तथा अत्यंत भयानक है, जीवों के दु:ख का हेतु है।
धन्नोऽहं जेण मए अणोरपारम्मि नवरमेयम्मि।
भवसयसहस्सदुलहं लब्धं सद्धम्मझाणं ति।।
• मैं धन्य हुं जो मुझे इस महामहत् भवसमुद्र में लाखों भवों (जन्मों) में दुर्लभ सर्द्धमयान उपलब्ध हुआ है।
एयस्स पभावेण पालिज्जंतस्स सइ पयत्तेणं।
जम्मंतरे वि जीवा पावंति न दुक्खदोगच्चं।।
• यह धर्मयान यहां अपूर्व चिन्तामणी है, अपूर्व कल्पवृक्ष है। यह परम मंत्र है और परम अमृत है।
चिंतामणी आउव्वो एयमपुव्वो य कप्परुक्खो त्ति।
एयं परमो मंतो एयं परमामयं एत्थं।।
एत्थं वेयावडियं गुरुमाईणं महाणुभावाणं।
जेसि पभावेणेयं पत्तं तह पालियं चेव।।
• जिनके प्रभाव से मुझे यह धर्मयान प्राप्त हुआ है और मैंने अविघ्न पालन किया है, उन गुरु आदि महानुभावों का मैं वैयावृत्त्य करना चाहता हूं।
तेसि नमो तेसि नमो भावेण पुणो वि तेसि चेव णमो।
अणुवकयपरहियरया जे एयं देंति जीवाणं।।
(पञ्च. १५९३-१६००)
• अनुपकृत, परहित में सदा निरत इस धर्मयान के प्रदाता गुरु को नमस्कार है। पुन: पुन: भावपूर्वक त्रिविध नमस्कार है।
संलिहिऊणऽप्पाणं एवं पच्चप्पिणेत्तु फलगाई।
गुरुमाइए य सम्मं खमाविउं भावसुद्धीए।।
उववूहिऊण सेसे पडिबद्धे तम्मि तह विसेसेणं।
धम्मे उज्जमियव्वं संजोगा इह विओगंता।।
• इस प्रकार द्रव्य और भाव से आत्मा की सम्यक् संलेखना कर, फलक आदि प्रातिहारिक वस्तुओं को प्रत्यर्पित कर, भावशुद्धि से गुरु आदि से सम्यक् क्षमापना कर शेष सभी साधुओं को जो विशेष रूप से प्रतिबद्ध, उनका विशेषतया उपबृंहण कर जैसे—धर्म में यत्न करना चाहिए, ये सभी संयोग वियोगान्त है।
अह वंदिऊण देवे जहाविहिं सेसए य गुरुमाई।
पच्चक्खाइत्तु तओ तयंतिए सव्वमाहारं।।
समभावम्मि ठियप्पा सम्मं सिद्धंतभणितमग्गेणं।
गिरिकंदरम्मि गंतुं पायवगमणं अह करेइ।।
(आनि. २७३/२)
• अब भगवान को यथाविधि वंदना कर, शेष गुरु आदि को सम्यक् वंदन कर गुरु के समीप सर्व आहार का प्रत्याख्यान करके सम्यक् सिद्धान्त निर्दिष्ट मार्ग में समभाव में स्थित हो गिरिकंदरा में जाकर पादपोपगमन करता है।
सव्वत्थापडिबद्धो दंडाययमाइ ठाणमिह ठाउं।
जावज्जीवं चिट्ठइ णिच्चेट्ठो पायवसमाणो।।
पढमिल्लुयसंघयणे महाणुभावा करेंति एवमिणं।
पायं सुहभावच्चिय णिच्चलपयकारणं परमं।।
(पञ्चव. १६१३-१६१८)
• यावज्जीवन सबसे अप्रतिबद्ध दण्डायत स्थान में स्थिर हो पादप समान निश्चेष्ट होता है। निश्चल पद मोक्ष के परम कारण इस अनशन को प्रथम संहनन वज्रऋषभनाराचवर्ती प्राय: शुभभावयुक्त महानुभाव करते हैं।
भत्तपरिन्नाणसणं ति-चउव्विहाहारचायणिप्फन्नं।
सप्पडिकम्मं नियमा जहासमाही विणिद्दिट्ठं।।
( )
त्रिविध—चतुर्विध आहार त्याग से निष्पन्न भक्तपरिज्ञा अनशन यथासमाधि सप्रतिकर्म (शरीर की प्रतिक्रिया युक्त) कहा है।
इङ्गितमरणं त्विह नोक्तम्, द्विस्थानकानुरोधात्, तल्लक्षणं चेदम्—
द्विस्थानक के कारण यहां इंगिनीमरण का वर्णन नहीं किया गया है। उसका लक्षण इस प्रकार है—
इंगियदेसम्मि सयं चउव्विहाहारचायनिप्फन्नं।
उव्वत्तणाइजुत्तं नऽण्णेण उ इंगिणीमरणं।।
( )
इंगिनीमरण अनशन में परिज्ञात स्थान में स्वयं चतुर्विध आहार का त्याग करता है। इसमें स्वयं ही उद्वर्तना आदि करता है, अन्य से नहीं होती।
सू. ४१७-४१९. के अयं....अजीवच्चेव।
(टी.) इदं च मरणादिस्वरूपं भगवता लोके प्ररूपितमिति लोकस्वरूपप्ररूपणाय प्रश्नं कारयन्नाह—के अयमित्यादि। क इति प्रश्नार्थ:, अयमिति देशत: प्रत्यक्ष आसन्नश्च यत्र भगवता मरणादि प्रशस्ता-ऽप्रशस्तसमस्तवस्तुस्तोमतत्त्वमभ्यधायि, लोक्यत इति।
भगवान ने मरण आदि का स्वरूप लोक में प्ररूपित किया है। अत: लोक स्वरूप की प्ररूपणा करने के लिए प्रश्न करते हुए कहा—'के अयं इत्यादि'। 'क' अर्थात् क्या—यह प्रश्न वाचक है? अयं का अर्थ है देशत: प्रत्यक्ष और आसन्न-निकट है। भगवान ने जहां मरण आदि प्रशस्त-अप्रशस्त समस्त वस्तु समूह को कहा है। जो देखा जाता है, वह लोक है।
लोक इति प्रश्न:, अस्य निर्वचनं जीवाश्चाजीवाश्चेति, पञ्चास्तिकायमयत्वाल्लोकस्य, तेषां च जीवाजीवरूप-त्वादिति, उक्तं च—
लोक क्या है? इस प्रश्न का निर्वचन है—जीव और अजीव लोक है। क्योंकि लोक पंचास्तिकायमय है और पंचास्तिकाय जीव और अजीव रूप है। कहा भी है—
पंचत्थिकायमइयं लोगमणाइणिहणं जिणक्खायं।
(ध्यानश. ५३)
जिन भगवान ने लोक को अनादि-निधन और पंचास्तिकायमय कहा है।
लोकस्वरूपभूतानां च जीवाजीवानां स्वरूपं प्रश्नपूर्वकेण सूत्रद्वयेनाह—के अणंतेत्यादि, के अनन्ता: लोके? इति प्रश्न:, अत्रोत्तरं जीवा अजीवाश्चेति। एत एव च शाश्वता द्रव्यार्थतयेति।
लोक स्वरूपभूत जीव और अजीव का स्वरूप प्रश्न पूर्वक दो सूत्रों में कहते हैं—'के अणंते' इत्यादि। लोक में अनंत क्या है? यह प्रश्न है। इसका उत्तर है—जीव और अजीव अनंत हैं और वे द्रव्यार्थतया शाश्वत हैं।
सू. ४२०-४२३. दुविधा बोधी....चेव।
(टी.) ये चैतेऽनन्ता: शाश्वताश्च जीवास्ते बोधि—मोहलक्षणधर्मयोगाद् बुद्धा मूढाश्च भवन्तीति दर्शनाय द्विस्थानकानुपातेन सूत्रचतुष्टयमाह-दुविहेत्यादि, बोधनं बोधि: जिनधर्मलाभ:, ज्ञानबोधि: ज्ञानावरणक्षयोपशम-सम्भूता ज्ञानप्राप्ति:, दर्शनबोधि: दर्शनमोहनीयक्षयोपश-मादिसम्पन्न: श्रद्धानलाभ इति, एतद्रन्तो द्विविधा बुद्धा:, एते च धर्मत एव भिन्ना न धर्मितया, ज्ञान-दर्शन-योरन्योन्याविनाभूतत्वादिति। एवं मोहे मूढ त्ति, यथा बोधिर्बुद्धाश्च द्विधोकता: तथा मोहो मूढाश्च वाच्या इति, तथाहि—'दुविहे मोहे पन्नत्ते तं.-णाणमोहे चेव, दंसणमोहे चेव', ज्ञानं मोहयति आच्छादयतीति ज्ञानमोहो ज्ञाना-वरणोदय:, एवं 'दंसणमोहे चेव’ सम्यग्दर्शनमोहोदय इति। 'दुविहा मूढा पं. तं.—णाणमूढा चेव', ज्ञानमूढा उदितज्ञानावरणा:, 'दंसणमूढा चेव' दर्शनमूढा मिथ्यादृष्टय इति।
ये जो जीव अनंत और शाश्वत हैं, वे बोधि और मोह लक्षण धर्म के योग से बुद्ध और मूढ़ होते हैं, यह दिखाने के लिए 'द्विस्थानक' के अनुपात से चार सूत्र कहते हैं। बोधन बोधि जिनधर्म की प्राप्ति है। ज्ञानावरणीय कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न ज्ञान की प्राप्ति ज्ञान बोधि है। दर्शन मोहनीय कर्म के क्षयोपशम आदि से संप्राप्त श्रद्धानलाभ दर्शनबोधि है। इससे युक्त दो प्रकार के बुद्ध हैं। ये धर्म से भिन्न हैं, धर्मी से भिन्न नहीं हैं। क्योंकि ज्ञान और दर्शन का अन्योन्य अविनाभाव संबंध है। इसी प्रकार मोह से मूढ़-जैसे बोधि और बुद्ध दो प्रकार हैं, उसी प्रकार मोह और मूढ़ वाच्य हैं। जैसे कहा है—मोह दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, यथा-ज्ञानमोह, दर्शनमोह। ज्ञान को मोहित-आच्छादित करता है, वह ज्ञानमोह-ज्ञानावरण का उदय है। इसी प्रकार दर्शनमोह-सम्यक् दर्शन मोह का उदय है। मूढ़ दो प्रकार के प्रज्ञप्त हैं—ज्ञान मूढ़-जिसके ज्ञानावरण उदित है, वे ज्ञानमूढ़ हैं। मिथ्यादृष्टि दर्शनमूढ़ है।
सू. ४२४-४३१. णाणावरणिज्जे....चेव।
(टी.) द्विविधोऽप्ययं मोहो ज्ञानावरणादिकर्म-निबन्धनमिति सम्बन्धेन ज्ञानावरणादिकर्मणामष्टाभि: सूत्रैर्द्वैविध्यमाह—णाणेत्यादि, सुगमानि चैतानि, नवरं ज्ञानमावृणोतीति ज्ञानावरणीयम्, आह च—
दोनों प्रकार का यह मोह ज्ञानावरण आदि कर्म बंधन का हेतु है। इस संबंध से ज्ञानावरण आदि कर्मों की आठ सूत्रों से द्विविधता कहते हैं। ज्ञान इत्यादि सुगम है, जो ज्ञान को आवृत करता है, वह ज्ञानावरणीय है। कहा भी है—
सरउमायससिनिम्मलयरस्स जीवस्स छायणं जमिह।
णाणावरणं कम्मं पडोवमं होइ एवं तु।।
(प्रथमकर्म. १०)
शरद उद्गत चंद्रमा जैसे निर्मलतर जीव के जो छादन-तिरोधायक है, वह ज्ञानावरणीय कर्म परोपम है।
देशं ज्ञानस्याऽऽभिनिबोधिकादिमावृणोतीति देश-ज्ञानावरणीयम्, सर्वं ज्ञानं केवलाख्यमावृणोतीति सर्वज्ञानावरणीयम्, केवलावरणं हि आदित्यकल्पस्य केवलज्ञानरूपस्य जीवस्याच्छादकतया सान्द्रमेघ-वृन्दकल्पमिति तत् सर्वज्ञानावरणम्, मत्याद्यावरणं तु घनातिच्छादितादित्येषत्प्रत्प्रभाकल्पस्य केवलज्ञानदेशस्य कटकुट्यादिरूपावरणतुल्यमिति देशावरणमिति, पठ्यते च—
जो ज्ञान के आभिनिबोधिक आदि देश को आवृत करता है, वह देश ज्ञानावरणीय है। सर्वज्ञान-केवलज्ञान को आवृत करता है, वह सर्वज्ञानावरणीय है। 'केवलावरणादि'—आदित्य सदृश केवल ज्ञान रूप को आवृत करने में सांर्द्रमेघ समूह सदृश जो है, वह सर्व ज्ञानावरण है। मति आदि आवरण—बादलों से आच्छादित सूर्य की ईषत्प्रभा सहश केवलज्ञान के अंश को वस्त्रादि आवरण तुल्य देशावरण है। कहा भी है—
केवलणाणावरणं दंसणछक्कं च मोहबारसगं।
अनन्तानुबन्ध्यादीत्यर्थ:।
ता सव्वघाइसन्ना भवंति मिच्छत्तवीसइमं।।
(बन्ध. ७९)
सर्व घाति प्रकृतियां बीस हैं। यथा—केवल ज्ञानावरण, दर्शन षट्क (केवल दर्शनावरण, निद्रा आदि), मोह द्वादशक (अनन्तानुबन्धी आदि) और मिथ्यात्व। ये सर्व घाति संज्ञक हैं।
अथवा देशोपघाति-सर्वोपघातिफड्डकापेक्षया देश-सर्वावरणत्वमस्य, यदाह—
अथवा देशोपघात तथा सर्वोपघाति स्पर्द्धकों की अपेक्षा से देशावरण और सर्वावरण होते हैं। जैसा कहा है—
मतिसुतणाणावरणं दंसणमोहं च तदुवघातीणि।
तप्फड्डयाई दुविधाइई सव्वदेसोवघातीणि।।
सव्वेसु सव्वघातिसु हतेसु देसोवघातियाणं च।
भाएहि मुच्चमाणो समए समए अणतेहिं।।
पढमं लभति णकारं एक्केक्कं वण्णमेवमण्णं पि।
कमसो विसुज्झमाणो लभति समत्तं णमोक्कारं।।
(विभा. ३४२५-३४२७)
यहां कर्म से मति-श्रुत ज्ञानावरण तथा दर्शन मोहनीय कर्म का ग्रहण किया गया है। ये तीनों ही नमस्कार के उपघाति हैं। घाति कर्मों के स्पर्द्धक दो प्रकार के होते हैं—१. देशघाति २. सर्वघाति। समस्त सर्वघाति स्पर्द्धकों के क्षीण होने के पश्चात् देशघाति प्रकृतियों के प्रतिसमय अनंत भागों से क्षय होने पर जीव को नमस्कार का प्रथम अक्षर 'नकार' प्राप्त होता है। इसी प्रकार अन्य एक-एक वर्ण को प्राप्त करता हुआ जीव क्रमश: विशुद्ध होता हुआ संपूर्ण नमस्कार को प्राप्त कर लेता है।
तथा दर्शनं सामान्यार्थबोधरूपमावृणोतीति दर्शना-वरणीयम्, उक्तं च—
दर्शन-सामान्य अर्थबोध रूप दर्शन को आवृत करता है, वह दर्शनावरणीय है। यथा—
दंसणसीले जीवे दंसणघायं करेइ जं कम्मं।
तं पडिहारसमाणं दंसणवरणं भवे जीवे।।
(प्रथमकर्म. १९)
दर्शनशील जीव के जो कर्म दर्शन की घात करता है, वह प्रतिहार के समान दर्शनावरण कर्म है।
एवं चेव त्ति देशदर्शनावरणीयं चक्षुरचक्षुरवधि-दर्शनावरणीयम्, सर्वदर्शनावरणीयं तु निद्रापञ्चकं केवलदर्शनावरणीयं चेत्यर्थ:, भावना तु पूर्ववदिति।
'एवं चेव'—चक्षुदर्शनावरणीय, अचक्षुदर्शनावरणीय, अवधिदर्शनावरणीय—ये देश दर्शनावरणीय हैं। निद्रा पंचक और केवलदर्शनावरण ये सर्वदर्शनावरणीय हैं। भावना पूर्ववत् जाननी चाहिए।
तथा वेद्यते अनुभूयत इति वेदनीयम्, सातं सुखं तद्रूपतया वेद्यते यत्तत्तथा, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, इतरद् एतद्विपरीतम्, आह च—
जो वेदन करते हैं, अनुभव करते हैं—वह वेदनीय कर्म है। साता अर्थात् सुख। जिसे जिस रूप में वेदन करते हैं, वह उस रूप में होता है। यहां दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। इससे विपरीत असातावेदनीय है। कहा भी है—
महुलित्तनिसियकरवालधार जीहाए जारिसं लिहणं।
तारिसयं वेयणियं सुहदुहउप्पायगं मुणह।।
(प्रथमकर्म. २८)
मधुलिप्त तीक्ष्ण तलवार की धार से जिह्वा को जैसा लेहन होता है, वैसे ही वेदनीय कर्म सुख-दु:खोत्पादक है।
मोहयतीति मोहनीयम्, तथाहि—
जो मूढ़ करता है वह मोहनीय कर्म है। कहा है—
जह मज्जपाणमूढो लोए पुरिसो परव्वसो होइ।
तह मोहेण वि मूढो जीवो उ परव्वसो होइ।।
(प्रथमकर्म. ३४)
जैसे मद्यपान से मूढ़ पुरुष लोक में परवश होता है, बैसे मोह से मूढ़ जीव भी परवश होता है।
दर्शनं मोहयतीति दर्शनमोहनीयं मिथ्यात्व-मिश्र-सम्यक्त्वभेदम्, चारित्रं सामायिकादि मोहयति यत् कषाय १६ नोकषाय ९ भेदं तत्तथा।
जो दर्शन को मूढ़ बनाता है, वह दर्शन मोहनीय है। उसके तीन भेद हैं—मिथ्यात्व मोहनीय, मिश्र मोहनीय, सम्यक्त्व मोहनीय। सामयिक आदि चारित्र को जो मूढ़ बनाता है, वह चारित्र मोहनीय है। उसके सोलह कषाय और नौ नोकषाय ये पच्चीस भेद हैं।
एति च याति चेत्यायु:, एतद्रूपं च—
जो चलती है, वह आयु है। वह इस प्रकार है—
दुक्खं न देइ आउं न वि य सुहं देइ चउसु वि गईसु।
दुक्ख-सुहाणाहारं धरेइ देहट्ठिया जीयं।।
(प्रथमकर्म. ६३)
आयुष्य कर्म न दु:ख देता है और न ही सुख देता है। वह चारों ही गतियों में दु:ख और सुख के आधार देहस्थित जीव को धारण करता है।
अद्धायु: कायस्थितिरूपम्, भावना तु प्राग्वत्, भवायुर्भवस्थितिरिति, विचित्रपर्यायैर्नामयति तन्नाम, एतत्स्वरूपं च—
अद्धायु-कायस्थिति रूप है। भावना पूर्ववत् ही है। भवायु-भवस्थिति है। जो विचित्र पर्यायो से नाम करता है, वह नाम कर्म है। उसका स्वरूप इस प्रकार है—
जह चित्तयरो निउणो अणेगरूवाइं कुणइ रूवाई।
सोहणमसोहणाइं चोक्खमचोक्खेहिं वण्णेहिं।।
तह नामं पि हु कम्मं अणेगरूवाइं कुणइ जीवस्स।
सोहणमसोहणाइं इट्ठाणिट्ठाइ लोयस्स।।
(प्रथमकर्म. ६७, ६८)
जैसे एक निपुण चित्रकार विशद-अविशद वणां से नाना प्रकार के रम्यारम्य चित्र बनाता है, वैसे ही नाम कर्म लोक में इष्ट-अनिष्ट, शोभन-अशोभन जीव के अनेक रूप बनाता है।
शुभं तीर्थकरादि, अशुभम् अनादेयत्वादीति।
तीर्थकर आदि शुभ नाम हैं। अशुभ नाम अनादेयता के कारण है।
पूज्योऽयमित्यादिव्यपदेशरूपां गां वाचं त्रायत इति गोत्रम्, स्वरूपं चास्येदम्—
'यह पूज्य है'—इस प्रकार के व्यपदेश रूप वाणी की जो रक्षा करता है, वह गोत्र कर्म है। उसका स्वरूप यह है—
जह कुंभारो भंडाइं कुणइ पुज्जेयराइं लोयस्स।
इय गोयं कुणइ जियं लोए पुज्जेयरावत्थं।।
()
जैसे कुंभकार लोक में पूज्य और पूज्येतर पात्र बनाता है, वैसे गोत्र कर्म बनाता है। जिससे लोक में पूज्य व पूज्येतर होता है।
उच्चैर्गोत्रं पूज्यत्वनिबन्धनमितरत्तद्विपरीतम्।
उच्च गोत्र से पूज्यत्व का निबंधन होता है। नीच गोत्र से उसके विपरीत फल मिलता है।
जीवं चार्थसाधनं चाऽन्तरा एति पततीत्यन्तरायम्, इदं चैवम्—
जीव और अर्थसाधन में जिससे अंतर होता है, वह अंतरायकर्म है। वह इस प्रकार है—
जह राया दाणाइ ण कुणइ भंडारिए विकूलम्मि।
एवं जेणं जीवो कम्मं तं अंतरायं ति।।
( )
जैसे राजा भंडारी के प्रतिकूल होने पर दान नहीं करता है, इसी प्रकार जिसके कारण जीव दान आदि नहीं करता है, वह अंतराय कर्म है।
पडुपन्नविणासिए चेव ति प्रत्युत्पन्न वर्तमानलब्धं वस्त्वित्यर्थो विनाशितम् उपहतं येन तत्तथा, पाठान्तरे प्रत्युत्पन्न विनाशयतीत्येवंशीलं प्रत्युत्पन्नविनाशि, चैव समुच्चये, इत्येकम्,
१. पडुपन्न विणासिए—प्रत्युत्पन्न अर्थात् वर्तमान लब्ध वस्तु, विनाशित—जिससे नष्ट हो गईं। पाठान्तर में प्रत्युत्पन्न विनाश जिसका स्वभाव है, वह प्रत्युत्पन्न विनाशी है। 'चेव' समुच्चय अर्थ में है। यह एक विकल्प है।
अन्यच्च पिधत्ते च निरुणद्धि च, आगामिनो लब्धव्यस्य वस्तुन: पन्था आगामि-पथस्तमिति, क्वचिदागामिपथानिति दृश्यते, क्वचिच्च आगमपहं ति, तत्र च लाभमार्गमित्यर्थ:।
२. पिधत्ते—रोकना। आगामिन:-प्राप्तव्य वस्तु का पथ आगामी पथ है। कहीं 'आगामिपथा' पाठ भी देखा जाता है और कहीं 'आगमपह'। जिसका तात्पर्य है लाभ मार्ग।
सू. ४३२-४३४. दुविहा मुच्छा....माणे चेव।
(टी.) इदं चाष्टविधं कर्म मूर्च्छाजन्यमिति मूर्च्छा-स्वरूपमाह—दुविहेत्यादि सूत्रत्रयं कण्ठ्यम्, नवरं मूर्च्छा मोह: सदसद्विवेकनाश:, प्रेम रागो वृत्ति: वर्त्तनं रूपं प्रत्ययो वा हेतुर्यस्या: सा प्रेमवृत्तिका प्रेमप्रत्यया वा, एवं द्वेषवृत्तिका द्वेषप्रत्यया वेति।
ये आठ कर्म मूर्च्छाजन्य होते हैं, अत: मूर्च्छां का स्वरूप प्रतिपादित करते हैं। 'दुविहा इत्यादि' तीनों सूत्र स्पष्ट हैं। मूर्च्छां का अर्थ है मोह-सद्-असद् के विवेक का नाश। जिसका हेतु रागवृत्ति अथवा राग प्रत्यय है, वह प्रेमवृत्तिका अथवा प्रेमप्रत्यया है। इसी प्रकार द्वेष वृत्तिका अथवा द्वेष प्रत्यया है।
सू. ४३५-४३७. दुविहा आराहणा....चेव।
(टी.) मूर्च्छोपात्तकर्मणश्च क्षय आराधनयेति तां सूत्रत्रयेणाह—दुविहेत्यादि सूत्रत्रयं कण्ठ्यम्, नवरम् आराधनमाराधना ज्ञानादिवस्तुनोऽनुकूलवर्तित्वम्, निरति-चारज्ञानाद्यासेवेति यावत्, धर्मेण श्रुत-चारित्ररूपेण चरन्तीति धार्मिका: साधवस्तेषामियं धार्मिकी, सा चासावाराधना च धार्मिकाराधना, केवलिनां श्रुताऽवधि-मन:पर्याय-केवलज्ञानिनामियं कैवलिकी, सा चासावाराधना चेति कैवलिकाराधनेति। सुयधम्मेत्यादौ विषयभेदेनाराधनाभेद उक्त:, केवलिआराहणेत्यादौ तु फलभेदेनेति, तत्र अन्तो भवान्त:, तस्य क्रिया अन्त-क्रिया, भवच्छेद इत्यर्थ:, तद्धेतुर्याऽऽराधना शैलेशीरूपा साऽन्तक्रियेति, उपचारात्, एषा च क्षायिकज्ञान-केवलिनामेव भवति। तथा कल्पेषु देवलोकेषु, न तु ज्योतिश्चारे, विमानानि देवावासविशेषा:, अथवा कल्पाश्च सौधर्मादयो विमानानि च तदुपरिवर्तिं-ग्रैवैयकादीनि कल्पविमानानि, तेषूपपत्ति: उपपातो जन्म यस्या: सकाशात् सा कल्पविमानोपपत्तिका ज्ञाना-द्याराधना, एषा च श्रुतकेवल्यादीनां भवतीति, एवं फला चेयमनन्तरफलद्वारेणोक्ता, परम्परया तु भवान्त-क्रियानुपातिन्येवेति।
मूर्च्छा के द्वारा उत्पन्न कर्म का क्षय आराधना से होता है। उसे तीन सूत्रों से कहते हैं—दुविहा आदि तीन सूत्र स्पष्ट हैं। आराधन करना आराधना है। ज्ञान आदि के अनुकूल वर्तन और ज्ञान आदि का निरतिचार आसेवन आराधना है। जो श्रुत और चारित्र रूप धर्म से आचरण करते हैं, वे धार्मिक साधु हैं। उनकी आराधना धार्मिक आराधना है। केवली—श्रुत केवली, अवधि केवली और केवलज्ञान केवली—इनकी आराधना केवली की आराधना है। श्रुतधर्म आदि विषय भेद से आराधना भेद कहा है। केवली आराधना आदि को फल भेद से कहा गया है। यहां जिसका भव से अंत है, उसकी क्रिया अत: क्रिया-भवच्छेद है। भवच्छेद के लिए जो शैलेशी सहश आराधना है, वह उपचार से अंत:क्रिया है। यह अंत: क्रिया क्षायिकज्ञान केवलियों के ही होती है। तथा कल्पदेवलोक में अर्थात् वैमानिक देवलोक में, न कि ज्योतिष्क में। अथवा सौधर्म आदि विमान और उनके ऊपरवर्ती ग्रैवैयक आदि कल्प विमानों में जिनका जन्म है, उनकी आराधना कल्पविमानोपपत्तिका ज्ञानाराधना है। यह श्रुत केवली आदि के होती है। यह उसके अनंतर फल-द्वार से कहा है। परंपर फल तो भवान्तक्रिया के अनुरूप ही है।
सू. ४३८-४४१. दो तित्थगरा....पुप्फदंते चेव।
(टी.) ज्ञानाद्याराधनाऽनन्तरमुक्ता, तत्फलभूताश्च तीर्थकरास्तैर्वा सा सम्यक् कृता देशिता वेति तीर्थकरान् द्विस्थानकानुपातेनाह—दो तित्थयरेत्यादि सूत्रचतुष्टयं कण्ठ्यम्, नवरं पद्मं रक्तोत्पलम्, तद्वद् गौरौ पद्मगौरो, रक्तावित्यर्थ:, तथा चन्द्रगौरौ चन्द्रशुभ्रावित्यर्थ:, गाथाऽत्र—
अनंतर सूत्र में ज्ञानादि आराधना कही गई। आराधना के फलभूत तीर्थंकर हैं। उन्होंने जो सम्यक् आराधना की या उसकी देशना दी। इस प्रकार तीर्थंकरों को 'दो स्थान' के अनुपात से कहते हैं। 'दो तीर्थंकर' आदि चार सूत्र सुगम हैं। पदा—रकतोत्पल है। उसके सहश जिनका वर्ण गौर है, वे पद्म गौर हैं। चंद्र-शुभ्र-चंद्र के समान जिनका वर्ण गौर है, वे चंद्र गौर हैं। यहां गाथा इस प्रकार है—
पउमाभ वासुपुज्जा रत्ता ससिपुप्फदंत ससिगोरा।
सुव्वय-नेमी काला पासो मल्ली पियंगाभा।।
(आव.नि.३७६)
पद्मप्रभु एवं वासुपूज्य रक्तवर्ण, चंद्रप्रभु एवं पुष्पदंत चंद्रगौर, मुनि सुव्रत तथा नेमि श्यामवर्ण और पार्श्व एवं मल्लिनाथ प्रियंगु की आभा के समान थे।
सू. ४४२. सच्च....पण्णत्ता।
(टी.) तीर्थकरस्वरूपमनन्तरमुक्तम्, तीर्थकर्तृत्वाच्च तीर्थकरा:, तीर्थं च प्रवचनमत: प्रवचनेकदेशस्य पूर्वविशेषस्य द्विस्थानकावतारायाह-सच्चप्पवायेत्यादि, सद्भ्यो जीवेभ्यो हित: सत्य: संयम: सत्यवचनं वा, स यत्र सभेद: सप्रतिपक्षश्च प्रकर्षेणोद्यते अभिधीयते तत् सत्यप्रवादम्, तच्च तत् पूर्वं च सकलश्रुतात् पूर्व क्रियमाणत्वादिति सत्यप्रवादपूर्वम्, तच्च षष्ठम्, तत्परिमाणं च एका पदकोटी षट्पदाधिका, तस्य द्वे वस्तुनी, वस्तु च तद्विभागविशेषोऽध्ययनादिवदिति।
तीर्थकरों का स्वरूप अनंतर कहा गया। तीर्थ को करने से वे तीर्थकर है। तीर्थ का तात्पर्य प्रवचन है। प्रबचन के एक भाग (पूर्व विशेष) को द्विस्थानक' में अवतरित करने के लिए कहते है—'सच्चपवाय आदि'। सत्य-सद्-जीव के लिए जो हित है, वह सत्य है। उसे संयम अथवा सत्य वचन भी कहते हैं। वह जहां विभाग सहित और सप्रतिपक्ष कहा जाता है, वह सत्य प्रवाद है। वह पूर्व-सकल श्रुत से पूर्व किए जाने के कारण सत्य प्रवाद पूर्व है। वह छठा प्रवाद है। उसका परिमाण एक करोड़ छह पद परिमाण है। उसकी दो वस्तु-विभाग हैं। वस्तु अध्ययन की तरह विभाग विशेष हे।
सू. ४४३-४४६. पुव्वाभहवयाणक्खत्ते....पण्णत्ते।
(टी.) अनन्तरं षष्ठपूर्वस्वरूपमुक्तमधुना पूर्वशब्द-साम्यात् पूर्वभद्रपदानक्षत्रस्वरूपमाह—पुव्वेत्यादि कण्ठ्यं च। नक्षत्रप्रस्तावान्नक्षत्रान्तरस्वरूपं सूत्रत्रयेणाह—उत्तरे-त्यादि कण्ठ्यम्।
छट्ठे पूर्व के स्वरूप का अनंतर सूत्र में निरूपण किया गया। सम्प्रति पूर्व शब्द साम्य से पूर्व भाद्रपद नक्षत्र का स्वरूप कहते हैं। पूर्वा इत्यादि सूत्र स्पष्ट है। नक्षत्र के प्रस्ताव से नक्षत्रान्तरों का स्वरूप तीन सूत्रों से कहते हैं—'उत्तर इत्यादि' स्पष्ट है।
सू. ४४७. अंतो णं....कालोदे चेव।
(टी.) नक्षत्रवन्तश्च द्वीपा: समुद्राश्चेति समुद्र-द्विस्थानकमाह—अंतो णमित्यादि, अन्त: मध्ये मनुष्य-क्षेत्रस्य मनुष्योत्पत्यादिविशिष्टाकाशखण्डस्य पञ्च-चत्वारिंशद्योजनलक्षप्रमाणस्य, शेषं कण्ठ्यमिति।
द्वीप और समुद्र नक्षत्रवान होते हैं। अत: समुद्रों को द्विस्थानक से कहते हैं—'अंतो णं इत्यादि'। अंत: अर्थात् मध्य। मनुष्यक्षेत्र के मध्य मनुष्य की उत्पत्ति आदि से विशिष्ट जो आकाशखंड है, वह ४५ लाख योजन प्रमाण है। वह मनुष्यक्षेत्र है। शेष स्पष्ट है।
सू. ४४८. दो चक्कवड्डी....बंभदत्ते चेव।
(टी.) मनुष्यक्षेत्रप्रस्तावाद्भरतक्षेत्रोत्पन्नोत्तमपुरुषाणां नरकगामितया द्विस्थानकावतारमाह—दो चक्कवट्टी-त्यादि, द्वौ चक्रेण रत्नभूतप्रहरणविशेषेण वर्त्तितुं शीलं ययोस्तौ चक्रवर्त्तिनौ, कामभोग त्ति कामौ च शब्द-रूपे भोगाश्च गन्ध-रस-स्पर्शा: कामभोगा:, अथवा काम्यन्त इति कामा मनोज्ञा इत्यर्थ:, ते च ते भुज्यन्त इति भोगाश्च शब्दादय इति कामभोगा न परित्यक्तास्ते यकाभ्यां तौ तथा, कालमासे त्ति कालस्य मरणस्य मास:, उपलक्षणं चेतत् पक्षा-ऽहोरात्रादे:, ततश्च कालमासे, मरणावसर इति भाव:, कालं मरणं कृत्वा अध:समप्तम्यां पृथिव्याम्, तमस्तमायामित्यर्थ:, अधोग्रहणं विना सप्तमी उपरिष्टाच्चिन्त्यमाना रत्नप्रभाऽपि स्यादित्यधोग्रहणम्, अप्रतिष्ठाने नरके पञ्चानां मध्यमे नैरयिकत्वेनोत्पन्नौ, सुभूमोऽष्टमो ब्रह्मदत्तश्च द्वादश:, तत्र च तयोस्त्रयस्त्रिंशत् सागरोपमाणि स्थितिरिति।
मनुष्य क्षेत्र के प्रस्ताव से भरत क्षेत्र में उत्पन्न उत्तम पुरुषों में नरकगमन की दृष्टि से द्विस्थानक का अवतार करते हैं—चक्ररत्न से निष्पन्न शस्त्र विशेष से व्यवहार करना जिनका स्वभाव है, वह चक्रवर्ती है। शब्द और रूप काम है। गंध, रस और स्पर्श भोग है। अथवा जिसकी कामना की जाती है, वह काम है। काम अर्थात् मनोज्ञ। जो भोगे जाते हैं वे शब्दादि भोग हैं। इस प्रकार जिनके काम-भोग परित्यक्त नहीं हैं वे दो चक्रवर्ती मरण के अवसर मृत्यु को प्राप्त कर तमतमा नामक सातवीं नरक में (पैदा हुए)। यहां अधोशब्द ग्रहण न होने पर सातवीं से ऊपर का चिंतन करने पर रत्नप्रभा भी हो सकती है। अत: 'अध' शब्द का ग्रहण किया गया है। अप्रतिष्ठान नरक में अर्थात् पांच नरकावासों के मध्य में नैरयिक रूप में उत्पन्न हुए। आठवें सुभूम और बारहवें ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती हैं। वहां उनकी स्थिति तेतीस सागरोपम की है।
सू. ४४९-४६०. असुरिंदवज्जियाणं....अच्चुए चेव।
(टी.) नारकाणां चासङ्ख्येयकालाऽपि स्थिति-र्भवतीति भवनपत्यादीनामपि तां दर्शयन् पञ्चसूत्रीमाह-असुरेत्यादि, असुरेन्द्रौ चमर-बली, तद्वर्जितानां तत्सामानिकवर्जितानां च, सूत्रे इन्द्रग्रहणेन सामानिकानामपि ग्रहणाद्, अन्यथा सामानिकत्वमेव तेषां न स्यादिति, शेषाणां त्रायस्त्रिंशादीनामसुराणां तदन्येषां च भवनवासिनां देवानामुत्कर्षतो द्वे पल्योपमे किञ्चिदूने स्थिति: प्रज्ञप्ता, उक्तं च—
नारकों की असंख्य काल की स्थिति होती है। इस प्रकार भवनपति आदि की भी स्थिति को दिखाते हुए पांच सूत्रों से कहते हैं—असुर इत्यादि'। असुरेन्द्र चमर और बलि और उनके सामानिक देवों को छोड़कर है। क्योंकि सूत्र में इंद्र का ग्रहण होने से सामानिकों का ग्रहण भी हो जाता है। अन्यथा उनका सामानिकत्व भी नहीं होगा। शेष त्रायस्त्रिंशक आदि असुरों की तथा उनसे अन्य भवनवासी देवों की उत्कृष्ट स्थिति दो पल्योपम से कुछ न्यून प्रज्ञप्त है। कहा भी है—
चमर बलि सार महियं सेसाण सुराण आउयं वोच्छं।
दाहिणदिवड्ढपलियं दो देसूणुत्तरिल्लाणं।।
(बृहत्सं. ५)
भवनपति के दक्षिण दिशा के इंद्र चमर और उत्तर दिशा के इंद्र बलि हैं। उनका उत्कृष्ट आयुष्य एक सागरोपम से अधिक है। दक्षिण दिशा के असुरेन्द्र चमर का उत्कृष्ट आयुष्य एक सागरोपम और उत्तर दिक्वर्ती असुरेन्द्र बलि का उत्कृष्ट आयुष्य एक सागरोपम से कुछ अधिक है। शेष दक्षिणदिक्वर्ती नागकुमार आदि के अधिपति धारण प्रमुख नव इंद्रों का आयुष्य सार्ध पल्योपम है। उत्तर दिक्वर्ती नागकुमार के इंद्र भूतानंद प्रभृति नौ की स्थिति किंचित् न्यून दो पल्योपम की है। (उत्तर दिग्वर्ती स्वभावत: ही शुभ चिरायुष्क होते हैं)
उत्कर्षत एवैतत्, जघन्यतस्तु दश वर्षसहस्राणीति, आह च—
यह उत्कृष्ट स्थिति है और जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष है। कहा भी है—
दस भवण-वणयराणं वाससहस्सा ठिई जहन्नेणं।
पलिओवममुक्कोसं वंतरियाणं वियाणिज्जा।।
(बृहत्सं. ४)
भवनपति देव और देवियों की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष की है। व्यन्तर देवों की उत्कृष्ट स्थिति एक पल्योपम और देवियों की अर्द्ध पल्योपम है।
शेषं सुगमम्, नवरं सौधर्मादिष्वियं स्थिति:—
शेष सुगम है। सौधर्म आदि देवलोक की स्थिति इस प्रकार है—
दो साहि सत्त साहिय दस चोहस सत्तरेव अयराइं।
सोहम्मा जा सुक्को तदुवरि एक्केक्कमारोवे।।
(बृहत्सं. १२)
१. सौधर्म—२ सागरोपम
२. ईशान—साधिक २ सागरोपम
३. सनत्कुमार—७ सागरोपम
४. माहेन्द्र—साधिक ७ सागरोपम
५. ब्रह्म—१० सागरोपम
६. लान्तक—१४ सागरोपम
७. महाशुक्र—१७ सागरोपम
इससे ऊपर के देवलोक में क्रमश: एक-एक सागरोपम अधिक है।
इयमुत्कृष्टा, जघन्या तु—
यह उत्कृष्ट स्थिति है, जघन्य स्थिति इस प्रकार है—
पलियं अहियं दो सार साहिया सत्त दस य चोद्दस य।
सत्तरस सहस्सारे तदुवरि एक्केक्कमारोवे।।
(बृहत्सं. १४)
जघन्य स्थिति
१. सौधर्म—२ पल्योपम
२. ईशान—साधिक १ सागरोपम
३. सनत्कुमार—२ सागरोपम
४. माहेन्द्र—साधिक २ सागरोपम
५. ब्रह्म—७ सागरोपम
६. लान्तक—१० सागरोपम
७. महाशुक्र—१४ सागरोपम
८. सहस्रार १७ सागरोपम
इसके ऊपर क्रमश: एक-एक में एक-एक सागर बढ़ाया जाए।
देवलोकप्रस्तावात् स्त्र्यादिद्वारेण देवलोकद्विस्थानका-वतार: सप्तसूत्र्योऽऽह—दोसु इत्यादि, कल्पयो देवलोकयो स्त्रिय: कल्पस्त्रियो देव्य:, परतो न सन्ति, शेषं कण्ठ्यमिति,
देवलोक के प्रस्ताव से स्त्री आदि द्वारों से देवलोक के द्विस्थानकावतार को सात सूत्रों से कहते हैं—'दोसु इत्यादि’। कल्प अर्थात् देवलोक। स्त्री यानि देवियां। दो देवलोक से आगे देवियां नहीं होती हैं। शेष सुगम है।
नवरं तेउलेस त्ति तेजोरूपा लेश्या येषां ते तेजोलेश्या:, ते च सौधर्मेशानयोरेव, न परत:, तयोस्तेजोलेश्या एव, नेतरे, आह च—
तेज रूप लेश्या जिनके है, वे तेजोलेश्य हैं। वे सौधर्म तथा ईशान में ही हैं, उससे आगे नहीं हैं। अत: वे ही तेजोलेश्या वाले हैं, अन्य नहीं हैं। कहा भी है—
किण्हा नीला काऊ तेऊलेसा य भवण-वंतरिया।
जोइस सोहम्मीसाणे तेऊलेसा मुणेयव्वा।।
(बृहत्सं. १९३)
भवनपति देव और व्यंतर देव कृष्ण, नील, कापोत और तेजोलेश्या वाले होते हैं। ज्योतिष्क, सौधर्म और ईशान में तेजोलेश्या होती है।
कायपरियारग त्ति परिचरन्ति सेवन्ते स्त्रियमिति परिचारका:, कायत: परिचारका: कायपरिचारका: ३, एवमुत्तरत्रापि, नवरं स्पर्शादिपरिचारका: स्पर्शादि-रेवोपशान्तवेदोपतापा भवन्तीत्यभिप्राय: आनतादिषु चतुर्षु कल्पेषु मन:परिचारका देवा भवन्तीति वक्तव्ये द्विस्थानकानुरोधाद् दो इंदा इत्युक्तम्, आनतादिषु हि द्वाविन्द्राविति, गाथाऽत्र—
कायपरिचारक अर्थात् जो स्त्री का परिचरण (संभोग) करते हैं, वे परिचारक हैं। काया से परिचारक काय परिचारक हैं। इसी प्रकार उत्तरोत्तर भी ऐसे ही हैं। स्पर्श आदि परिचारक—स्पर्श से ही जिसके वेद का ताप शान्त हो जाता है। आनत आदि चार देवलोक में देव मन: परिचारक होते हैं। द्विस्थानक के क्रम के कारण दो इंद्र कहा है। आनत आदि में ही दो-दो इंद्र होते हैं। यहां गाथा इस प्रकार हें—
दो कायप्पवियारा कप्पा फरिसेण दोन्नि दो रूवे।
सद्दे दो चउर मणे उवरिं परियारणा नत्थि।।
(बृहत्सं. १८१)
दो कल्प में—भवनपति से लेकर ईशान तक काय प्रविचार होते हैं। सनत्कुमार और माहेन्द्र स्पर्श प्रविचार होते हैं। ब्रह्म और लान्तक रूप दर्शन से सप्रविचार हैं। शुक्र और सहस्रार देव शब्द सुनकर सप्रविचार होते हैं। आनत, प्राणत, आरण और अच्युत देवलोक मानस सप्रविचार होते हैं और उससे ऊपर परिचारणा नहीं है।
सू. ४६१,४६२. जीवा णं....चेव।
(टी.) इयं च परिचारणा कर्मत:, कर्म च जीवा: स्वहेतुभि: कालत्रयेऽपि चिताद्यवस्थं कुर्वन्तीत्याह—जीवा णमित्यादिसूत्राणि षट् सुगमानि च, नवरं जीवा जन्तव:, णं वाक्यालङ्कारे, द्वयो: स्थानयो: आश्रययोस्त्रस-स्थावरकायलक्षणयो: समाहारो द्विस्थानम्, तत्र मिथ्यात्वादिभिर्ये निर्वर्तित: सामान्येनोपार्जिता: वक्ष्यमाणावस्थाषट्कयोग्यीकृता: द्वयोर्वा स्थानयो: निर्वृत्तिर्येषां ते द्विस्थाननिर्वृत्तिकास्तान् पुद्गलान् कार्मणान्, पापकर्म घातिकर्म सर्वमेव वा ज्ञानावरणादि, तद्भावस्तत्ता, तया पापकर्मतया, तद्रूपतयेत्यर्थ:, चितवन्तो वा अतीतकाले, चिन्वन्ति वा सम्प्रति, चेष्यन्ति वा अनागतकाले केचिदिति गम्यते, चयनं च कषायादिपरिणतस्य कर्मपुद्गलोपादानमात्रम्, उपचयनं तु चितस्याबाधाकालं मुक्त्वा ज्ञानावरणीयादितया निषेक:, स चेवम्-प्रथमस्थितौ बहुतरं कर्मदलिकं निषिञ्चति ततो द्वितीयायां विशेषहीनमेव जावुक्कोसियाए विसेसहीणं णिसिंचइ ( ) त्ति,
यह परिचारणा कर्म से होती है और जीव तीनों ही कालों में अपने हेतुओं से चित्त आदि अवस्थाओं से कर्म करते हैं, अत: कहा है—'जीवाणं इत्यादि' छह सूत्र सुस्पष्ट हैं। तथापि जीव अर्थात् जंतु। णं वाक्यालंकार के रूप में है। दो स्थानों-त्रस और स्थावर काय लक्षणों के लिए जो आश्रयभूत हैं ऐसे दो स्थानों का जिसमें समाहार है, वह द्विस्थानक है। जो मिथ्यात्व आदि से निर्वर्तित सामान्य रूप से उपार्जित, वक्ष्यमाण अवस्था षट्क के योग्य बनाने वाले दो स्थानों से जिनकी निर्वृत्ति है, वे द्विस्थानक निर्वत्तक हैं। उन कार्मण वर्गणा के पुदगलों को जो पाप कर्म घातिकर्म के रूप में—ज्ञानावरणादि रूप में, सर्वथा उसी प्रकार पापकर्म से (जीव को) प्रभावित करता है, यह तात्पर्य है।
कुछ ऐसा मानते हैं—अतीत में कर्मों का संग्रहण किया है, वर्तमान में करते हैं और भविष्य में करेंगे। कषायादि में परिणत जीव के पुद्गलों का उपादान मात्र चयन है। अबाधकाल को छोड़कर जीव के ज्ञानावरणादि से निषेक उपचयन है। वह इस प्रकार है—प्रथम स्थिति में बहुतर कर्म दलिकों का निषेचन करता है, द्वितीय स्थिति में विशेष हीन का निषेचन करता है। यावत् उत्कर्ष विशेष हीन का निषेचन करता है।
बन्धनं तु तस्यैव ज्ञानावरणादितया निषिक्तस्य पुनरपि कषायपरिणतिविशेषान्निकाचनमिति,
बंधन—उसी ज्ञानावरणादि से निषिक्त कर्मदलिकों का कषाय परिणति विशेष से निकाचन बंध है।
उदीरणं त्वनुदयप्राप्तस्य करणेनाकृष्योदये क्षेपणमिति, वेदनम् अनुभव:, निर्जरा कर्मणोऽकर्मताभवनमिति।
उदीरण—अनुदय प्राप्त कर्म पुद्गलों को खींचकर उदय में डालना उदीरण है।
वेदन-अनुभव।
निर्जरा-कर्म का अकर्म रूप में होना निर्जरा है।
सू. ४६३-४६५. दुपएसिता....पण्णत्ता।
(टी.) कर्म च पुद्गलात्मकमिति पुद्गलान् द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावैर्द्विस्थानकावतारेण निरूपयन्नाह-दुपएसीत्यादिसूत्राणि त्रयोविंशति:, सुगमा चेयम्, नवरम् एवं यावत्करणात् दुसमयट्ठिइएत्यादिसूत्राण्येक-विंशतिर्वाच्यानि, कालं पञ्च-द्वि-पञ्चाऽष्टभेदान् वर्ण-गन्ध-रस-स्पर्शांश्चाश्रित्येति, वाचना चैवं 'दुसमय-ट्ठितिया पोग्गले' त्यादि।
कर्म पुद्गलात्मक है। पुद्गलों को द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से द्विस्थानक से अवतरित करते हुए कहा है—दुपएसीत्यादि तेईस सूत्र हैं। ये सुगम हैं। एवं यावत् करण से 'दुसमयट्ठिइए' इत्यादि इक्कीस सूत्र कथनीय हैं। पांच वर्ण, दो गंध, पांच रस, आठ स्पर्श के भेद से काल को व्याख्यायित किया है। यहां वाचना इस प्रकार है—दुसमयट्ठितिया पोग्गला इत्यादि।
।। द्विस्थानकस्य चतुर्थ उद्देशक: समाप्त:।।
(द्वितीय स्थान का चतुर्थ उद्देशक समाप्त)
तत्समाप्तौ च श्रीमदभयदेवसूरिविरचिते
स्थानाख्यतृतीयाङ्गविवरणे
द्वितीयमध्ययनं द्विस्थानकाभिधानं समाप्तमिति।।
श्लोका: १६७५
इस उद्देशक समाप्ति के साथ श्रीमद् अभयदेवसूरि विरचित स्थानांग सूत्र की वृत्ति का द्विस्थान नामक द्वितीय अध्ययन समाप्त।
श्लोक-१६७५
♦
अथ तृतीयमध्ययनं त्रिस्थानम् (तृतीय अध्ययन : तीसरा स्थान)
प्रथम उद्देशक:
(प्रथम उद्देशक)
सू. १-३. तओ इंदा....मणुस्सिदे।
(टी.) द्विस्थानकानन्तरं त्रिस्थानकमेव भवति सङ्ख्याक्रमप्रामाण्यादित्यनेन सम्बन्धेनायातस्य चतुरनु-योगद्वारस्य चतुरुद्देशकस्यास्य तत्रापि द्वितीया-ध्ययनान्त्योद्देशके जीवादिपर्याया उक्ता अस्याप्य-ध्ययनस्य प्रथमोद्देशके त एवाभिधीयन्त इत्येवम् सम्बन्धस्यैतत्प्रथमोद्देशकस्य तत्राप्यनन्तरोद्देशकान्त्यसूत्रे पुद्गलधर्मा उक्ता एतत्प्रथमसूत्रे तु जीवधर्मा उच्यन्त इत्येवंसम्बन्धस्यैतदादिसूत्रस्य तओ इंदेत्यादेर्व्याख्या, सा च सुकरैव, नवरमिन्दनाद् ऐश्वर्याद् इन्द्र:, नाम संज्ञा, तदेव यथार्थमिन्द्रेत्यक्षरात्मकमिन्द्रो नामेन्द्र:, अथवा सचेतनस्याचेतनस्य वा यस्येन्द्र इत्ययथार्थं नाम क्रियते स नामनामवतोरभेदोपचारान्नाम चासाविन्द्रश्चेति नामेन्द्र:, अथवा नाम्नैवेन्द्र इन्द्रार्थशून्यत्वान्नामेन्द्र इति, नामलक्षणं पुनरिदम्—
संख्या क्रम के प्रामाण्य से दूसरे स्थान के पश्चात् तीसरा स्थान ही होता है। अत: इस संबंध से संप्राप्त इस अध्ययन के चार अनुयोगद्वार, चार उद्देशक (प्रतिपादित हैं।) उसमें भी द्वितीय अध्ययन के अंतिम उद्देशक में जीव आदि पर्याय कहे गए हैं। इस अध्ययन के भी प्रथम उद्देशक में वे ही कहे जा रहे हैं। इस प्रकार के संबंधवाले इस प्रथम उद्देशक के, उसमें भी अनंतर उद्देशक के अंतिम सूत्र में पुद्गल धर्म कहे हैं। इसके प्रथम सूत्र में जीव धर्म कहे जा रहे हैं इस प्रकार के संबंध वाले इस आदि सूत्र की-तीन प्रकार के इंद्र हैं, यह व्याख्या है। यह सुबोध ही है। ऐश्वर्य से इंद्र होता है, यह नाम संज्ञा है। वही यथार्थ इंद्र है। यह अक्षरात्मक इंद्र नामेन्द्र है। अथवा सचेतन या अचेतन जिस किसी का इंद्र यह अयथार्थ नाम किया जाता है, वह नाम नामवान है। अभेदोपचार से जो नाम इंद्र है, वह नामेन्द्र है। अथवा जो नाम से ही इन्द्र है—इंद्र के अर्थ से शून्य है, वह नामेन्द्र है। नाम का लक्षण इस प्रकार है—
यद्वस्तुनोऽभिधानं स्थितमन्यार्थे तदर्थनिरपेक्षम्।
पर्यायानभिधेयञ्च नाम यादृच्छिकं च तथा।।
( )
अभिधान—१. जो वस्तु आदि का यथार्थ इंद्र आदि कहा गया है। २. स्थित—अन्य अर्थ में स्थित उस अर्थ से निरपेक्ष अयथार्थ गोपाल आदि में इंद्र इत्यादि। ३. यादृच्छिक—डित्थ आदि अनर्थक नाम।
अयमर्थ:—यद्वस्त्वित्यादिना यथार्थमिन्द्र इत्याद्युक्तम्, स्थितमित्यादिना त्वयथार्थं गोपालादाविन्द्रेत्यादि, यादृच्छिकमनर्थकं डित्थादीति। अथवा यदिन्द-नाद्यर्थनिरपेक्षं गोपालादिवस्तुन इन्द्र इत्यादिकमभिधानं यथार्थतया शक्रादावन्यत्रार्थे स्थितं तन्नामेति, इन्द्रादिवस्तुनो वा अभिधानमिन्दनाद्यर्थनिरपेक्षं सद् गोपालादावन्यत्रार्थे स्थितं नामेति।
इसका अर्थ इस प्रकार है—जो वस्तु आदि का यथार्थ इन्द्र आदि कहा गया। स्थित आदि से गोपाल आदि में इन्द्र इत्यादि अयथार्थ नाम डित्थ आदि यादृच्छिक अनर्थक नाम। जो इंदन आदि अर्थों से निरपेक्ष गोपाल आदि वस्तुओं का इंद्र आदि अभिधान यथार्थ रूप से शक्र आदि से अन्यत्र अर्थ में स्थित वह नाम। अथवा इंद्र आदि वस्तु का अभिधान इंदन आदि अर्थ से निरपेक्ष होता है। गोपाल आदि अन्यत्र अर्थों में स्थित नाम।
तथा इद्राद्यभिप्रायेण स्थाप्यत इति स्थापना लेप्यादिकर्म, सैवेन्द्र: स्थापनेन्द्र:, इन्द्रप्रतिमा साकारस्थापनेन्द्र:, अक्षादिन्यासस्त्वितर इति। स्थापनालक्षणामिदम्—
इंद्र आदि के अभिप्राय से लेप्य आदि कर्म से जिसे स्थापित किया जाता है, वह स्थापना है। वही इंद्र स्थापना इंद्र है। इंद्र की प्रतिमा साकार स्थापना इंद्र है। अक्ष आदि में इसका न्यास साकारेतर स्थापना है। स्थापना का लक्षण इस प्रकार है—
यत्तु तदर्थवियुक्तं तदभिप्रायेण यच्च तत्करणि।
लेप्यादिकर्म तत् स्थापनेति क्रियतेऽल्पकालं च।।
( )
जो जिसके अर्थ से वियुक्त है, किन्तु उसके अभिप्राय से अल्पकाल के लिए लेप्य आदि कर्म से किया जाता है, वह स्थापना है।
तथा—
और—
लेप्पगहत्थी हत्थि त्ति एस सब्भाविया भवे ठवणा।
होइ असब्भावे पुण हत्थि त्ति निरागिई अक्खो।।
(आनि. १४४७)
लेप्यक हस्ती को हस्ती रूप में स्थापित करना सद्भाव स्थापना है। निराकृति अक्ष की हस्ती के रूप में स्थापना असद्भाव स्थापना है।
तथा द्रवति गच्छति तांस्तान् पर्यायान्, द्रूयते वा तैस्तै: पर्यायै:, द्रोर्वा सत्ताया अवयवो विकारो वा, वर्णादिगुणानां वा द्राव: समूह इति द्रव्यम्, तच्च भूतभावं भाविभावं चेति, आह च—
उन-उन पर्यायों को जो प्राप्त करता है, जिन-जिन पर्यायों से जो प्राप्त होता है, जो सत्ता का अवयव अथवा विकार है, जो वर्णादि गुणों का समूह है, जो भूतकालीन एवं भविष्यकालीन पर्यायों के योग्य है, वह द्रव्य है। कहा भी है—
दवते दूयति दोरवयवो विगारो गुणाण संदावो।
दव्वं भव्वं भावस्स भूतभावं च जं जोग्गं।।
(विभा. २८)
द्रव्य वह होता है—• जो उन-उन पर्यायों (स्व-पर्यायों) को प्राप्त करता है।
• जो अपने उन-उन पर्यायों के द्वारा प्राप्त होता है।
• जो सत्ता का अवयव अथवा विकार है।
• जो गुणों (रूप, रस आदि गुणों) का समुदाय है।
• जो भूतकालीन और भविष्यकालीन पर्यायों के योग्य है।
तथा—
और—
भूतस्य भाविनो वा भावस्य हि कारणं तु यल्लोके।
तद् द्रव्यं तत्त्वज्ञै: सचेतनाचेतनं गदितम्।।
( )
जो लोक में भूत, भावी अथवा वर्तमान का कारण है, वह सचेतन अथवा अचेतन रूप में तत्वज्ञों के द्वारा कथित है।
तथा अनुपयोगो द्रव्यमप्रधानं चेति, तत्र द्रव्यं चासाविन्द्रश्चेति द्रव्येन्द्र:, स च द्विधा आगमतो नोआगमतश्च, तत्र आगमत: खल्वागममधिकृत्य, ज्ञानापेक्षयेत्यर्थ:, नोआगमतस्तु तद्विपर्ययमाश्रित्य, तत्रागमत इन्द्रशन्दाध्येताऽनुपयुक्तो द्रव्येन्द्र: अनुपयोगो द्रव्यम् (अणु. सू. १४) इति वचनात्, अयमेवार्थो मङ्गलमाश्रित्य भाष्य उक्त:, तथाहि—
तथा अनुपयोग अप्रधान और द्रव्य है। यहां जो द्रव्य इंद्र है, वह द्रव्येन्द्र है। वह दो प्रकार का है—आगमत: और नोआगमत:। यहां आगमत: का तात्पर्यं है आगम के आधार पर ज्ञान की अपेक्षा से। (ऐसा अर्थ है।) नोआगमत: उससे विपरीत अपेक्षा से है। आगमत: इंद्र शब्द अध्येता का अनुपयुक्त द्रव्येन्द्र है क्योंकि अनुयोगद्वार के अनुसार अनुपयोग द्रव्य है। यही अर्थ मंगल की अपेक्षा से भाष्य में कहा गया है—
आगमओऽणुवउत्तो मंगलसद्दाणुवासितो वत्ता।
तणाणलद्धिसहितो वि णोवउत्तो त्ति तो दव्वं।।
(विभा. २९)
मंगल से अनुवासित चित्त वाला वक्ता उसके अर्थ की ज्ञान लब्धि से संपन्न है, किंतु मंगल शब्द के अर्थ में उपयुक्त नहीं है। अत: वह आगमत:—ज्ञान की अपेक्षा से द्रव्य मंगल है।
तथा नोआगमतस्त्रिविधो द्रव्येन्द्र:, तद्यथा—ज्ञशरीर-द्रव्येन्द्रो भव्यशरीरद्रव्येन्द्रो ज्ञशरीरभव्यशरीरव्यतिरिकत-द्रव्येन्द्रश्चेति, तत्र ज्ञस्य शरीरं ज्ञशरीरम्, ज्ञशरीरमेव द्रव्येन्द्र: ज्ञशरीरद्रव्येन्द्र:, एतदुक्तं भवति—इन्द्रपदार्थज्ञस्य यच्छरीरमात्मरहितं तदतीतकालानुभूततद्भावानुवृत्त्या सिद्धशिलातलादिगतमपि घृतघटादिन्यायेन नोआगमतो द्रव्येन्द्र इति, इन्द्रज्ञानशून्यत्वाच्च तस्य इह सर्वनिषेध एव नोशब्द:, तथा भव्यो योग्य इन्द्रशब्दार्थं ज्ञास्यति यो न तावद्विजानाति स भव्य इति, तस्य शरीरं भव्यशरीरम्, तदेव द्रव्येन्द्रो भव्यशरीरद्रव्येन्द्र, अयमत्र भावार्थ:—भाविनीं वृत्तिमङ्गीकृत्य इन्द्रोपयोगाधारत्वात् मधुघटादिन्यायेनैव तद् बालादिशरीरं भव्यशरीरद्रव्येन्द्र इति, नोशब्द: पूर्ववत्, उक्तं च मङ्गलमधिकृत्य—
नोआगमत: द्रव्येन्द्र तीन प्रकार का है, जैसे—ज्ञशरीर द्रव्येन्द्र, भव्यशरीर द्रव्येन्द्र और तद्व्यतिरिक्त द्रव्येन्द्र। यहां ज्ञाता का शरीर ज्ञशरीर है। ज्ञशरीर द्रव्येन्द्र ही ज्ञशरीरद्रव्येन्द्र है। ऐसा कहा गया है—इंद्र पदार्थ का ज्ञाता जो आत्म रहित शरीर है, वह अतीत काल अनुभूत है और उस भाव की अनुवृत्ति से सिद्धशिलागत घृतघट आदि न्याय से नोआगमत: द्रव्येन्द्र है। इंद्र ज्ञान से शून्य होने के कारण यहां नो शब्द सर्व निषेधक है। तथा भव्य का अर्थ है योग्य। जो इंद्र शब्द को जानेगा, किंतु जब तक नहीं जानता है, तब तक भव्य है। उसका शरीर भव्य शरीर है। वही द्रव्येन्द्र भव्यशरीरद्रव्येन्द्र है। यहां यह भावार्थ है—भाविनी वृत्ति को स्वीकार करके, इंद्र के उपयोग के आधार पर मधु घट आदि के न्याय से बाल आदि शरीर भव्य शरीर द्रव्येन्द्र है। नो शब्द पूर्ववत् है। मंगल शब्द को अधिकृत कर कहा है—
मंगलपदत्थजाणयदेहो भव्वस्स वा सजीवो वि।
णोआगमतो दव्वं आगमरहितो त्ति जं भणितं।।
(विभा. ४४)
मंगल पद के अर्थ को जानने वाले का शरीर (निर्जीव देह) भावी ज्ञाता का सचेतन शरीर—ये दोनों ही नोआगमत: द्रव्य मंगल कहे गए हैं क्योंकि ये आगम ज्ञान से शून्य हैं।
ज्ञशरीर-भव्यशरीरव्यतिरिक्तद्रव्येन्द्रो भावेन्द्रकार्येष्व-व्यापृत:, आगमतोऽनुपयुक्तद्रव्येन्द्रवत्, तथा यच्छरीर-मात्मद्रव्यं वाऽतीतभावेन्द्रपरिणामं तच्चोभयातिरिक्त-द्रव्येन्द्र:, ज्ञशरीरद्रव्येन्द्रवत्। तथा यो भावीन्द्रपर्याय-शरीरयोग्य: पुद्गलराशिर्यच्च भावीन्द्रपर्यायमात्मद्रव्यं तदप्युभयातिरिक्तो द्रव्येन्द्र:, भव्यशरीरद्रव्येन्द्रवत्, स चावस्थाभेदेन त्रिविध:। तद्यथा-एकभविको बद्धा-युष्कोऽभिमुखनाम-गोत्रश्चेति,
आगमत: अनुपयुक्त द्रव्येन्द्र की तरह भावेन्द्र कार्यों में जो अव्यापृत है वह ज्ञशरीर-भव्यशरीर व्यतिरिक्त द्रव्येन्द्र हे। तथा जो शरीर-आत्म द्रव्य है अथवा अतीत के भावेन्द्र का जो परिणाम है, वह ज्ञशरीर द्रव्येन्द्र की तरह उभय से अतिरिक्त द्रव्येन्द्र है। जो भावी इंद्र पर्याय शरीर के योग्य पुद्गल राशि है और जो भावी इंद्र पर्याय आत्म द्रव्य है, वह भी उभय भव्य शरीर द्रव्येन्द्र की तरह अतिरिक्त द्रव्येन्द्र है, वह अवस्था भेद से तीन प्रकार का है, यथा-१. एकभविक २. बद्धायुष्क ३. अभिमुख नामगोत्र।
तत्र एकस्मिन् भवे तस्मिन्नेवातिक्रान्ते भावी एकभविको योऽनन्तर एव भवे इन्द्रतयोत्पस्त्यत इति, स चोत्कर्षतस्रीणि पल्योपमानि भवति, देवकुर्वादिमिथुन-कस्य भवनपत्यादीन्द्र-तयोत्पत्तिसम्भवादिति,
एकभविक—उसी भव के अतिक्रांत होने पर होने वाला एकभविक जो अनंतर भव में ही इंद्र रूप में उत्पन्न होगा, वह उत्कृष्ट तीन पल्योपम का होता है। क्योंकि देवकुरु आदि यौगलिकों की भवनपति आदि में इंद्र रूप में उत्पत्ति संभव है।
तथा स एवेनद्रायुर्बन्धानन्तरं बद्धमायुरनेनेति बद्धायुरुच्यते, स चोत्कर्षत: पूर्वकोटी-त्रिभागं यावद्, अस्मात् परत: आयुष्कबन्धाभावात्,
बद्धायुष्क—वही इंद्र आयु बंध के अनंतर जिसके द्वारा आयु बद्ध है,वह बद्धायु कहा जाता है। वह कोटि पूर्व का तीसरा भाग है। क्योंकि इससे परे आयुष्य के बंध का अभाव है।
तथा अभिमुखे संमुखे जघन्योत्कर्षाभ्यां समयान्त-र्मुहर्तानन्तर-भावितया नाम-गोत्रे इन्द्रसम्बन्धिनी यस्य स तथा, तथा भावैश्वर्य-युक्ततीर्थकरादिभावेन्द्रापेक्षया अप्रधान-त्वाच्छक्रादिरपि द्रव्येन्द्र एव, द्रव्यशन्दस्या-प्रधानार्थेऽपि प्रवृत्तेरिति,
अभिमुख नामगोत्र—जिसके इंद्र संबंधी नाम और गोत्र के जघन्य एक समय और उत्कृष्ट अंतमुहूर्त के अनंतर अभिमुख होने पर अभिमुख नाम-गोत्र द्रव्येन्द्र है तथा भाव ऐश्वर्य से युक्त तीर्थकर आदि भावेन्द्र की अपेक्षा से, अप्रधान होने से शक्र आदि भी द्रव्येन्द्र ही है। क्योंकि द्रव्य शब्द की अप्रधान अर्थ में भी प्रवृत्ति होती है।
भावेन्द्रस्त्विह त्रिस्थानकानुरोधान्नोक्त:,
त्रिस्थानक के कारण यहां भावेन्द्र के विषय में नहीं कहा गया है।
तल्लक्षणं चेदम्—
उसका लक्षण इस प्रकार है—
भावम् इन्दनक्रियानुभवलक्षण-परिणाममाश्रित्येनद्र इन्दनपरिणामेन वा भवतीति भाव:, स चासाविन्द्रश्चेति भावेन्द्र:, यदाह—
इन्दन क्रिया के अनुभव लक्षण और परिणाम की अपेक्षा जो इंद्र है, वह भाव है। अथवा इन्दन परिणाम से जो होता है, वह भाव है और वह इंद्र भावेन्द्र है। जैसा कहा है—
भावो विवक्षितक्रियाऽनुभूतियुक्तो हि वै समाख्यात:।
सर्वज्ञैरिन्द्रादिवदिहेन्दनादिक्रियानुभवात्।।
()
विवक्षित क्रियानुभूति युक्त भाव कहा जाता है। सर्वज्ञ के द्वारा इंद्र आदि की तरह इन्दन आदि क्रियाओं का अनुभव करने के कारण उन्हें भावेन्द्र कहा जाता है।
स च द्विधा आगमतो नोआगमतश्च, तत्र आगमत इन्द्रज्ञानोपयुक्तो जीवो भावेन्द्र:।
भावेन्द्र दो प्रकार के हैं—आगमत: और नोआगमत:। इंद्र ज्ञानोपयुक्त जीव आगमत: भावेन्द्र है।
कथमिहेन्द्रोपयोगमात्रात् तन्मयताऽवगम्यते?,
प्रश्न—इन्द्रोपयोग मात्र से उसकी तन्मयता कैसे जानी जाती है?
न ह्यन्निज्ञानोपयुक्तो माणवको-ऽग्निरेव, दहन-पचन-प्रकाशनाद्यर्थक्रियाप्रसाधकत्वा-भावादिति चेत्, न, अभिप्रायापरिज्ञानात्, संवित् ज्ञानमवगमो भाव इत्यनर्थान्तरम्, तत्र अर्था-ऽभिधान-प्रत्ययास्तुल्यनामधेया इति सर्ववादिनामविसंवादस्थानम्, यथा-कोऽयम्?, घट:, किमयमाह?, घटशब्दम्, किमस्य ज्ञानम्?, घट इति। अग्निरिति च यत् ज्ञानं तदव्यतिरिक्तो ज्ञाता तल्लक्षणो गृह्यते।
समाधान—अग्नि ज्ञान से उपयुक्त ब्रह्मचारी अग्नि नहीं होता है। यदि कहें कि उसमें दहन, पचन, प्रकाशन आदि क्रिया की साधकता का अभाव है तो ऐसा नहीं है क्योंकि अभिप्राय का अपरिज्ञान है। संवित्, ज्ञान, अवगम और भाव ये पर्यायवाची हैं। यहां अर्थ, नाम और प्रत्यय समान नामधेय है, अत: सभी वादियों की इसमें अविसंवादिता है। जैसे—यह क्या है? घड़ा है। इसे क्या कहते हैं? घट शब्द। इसका ज्ञान क्या है? घट है। यह अग्नि है, इस प्रकार जो ज्ञान है, उससे अव्यतिरिक्त ज्ञाता उस लक्षण से गृहीत है।
अन्यथा तज्झाने सत्यपि नोपलभ्येत, अतन्मयत्वात्, प्रदीपहस्तान्धवत् पुरुषान्तरवद्वा, न चानाकारं तत्, पदार्थान्तरवद्विवक्षितपदार्थापरिच्छेदप्रसङ्गात्, बन्धाद्य-भावश्च ज्ञानाज्ञान-सुखदु:खपरिणामान्यत्वाद्, आकाशवत्, न चानल: सर्व एव दहनाद्यर्थक्रियाप्रसाधक:, भस्मच्छन्नाग्निना व्यभिचारादिति कृतं प्रसङ्गेन।
अन्यथा उसका ज्ञान होने पर भी वह उपलब्ध नहीं होगा, क्योंकि अतन्मयता है। जैसे हाथ में दीपक वाला अंधा व्यक्ति अथवा कोई अन्य पुरुष। और वह अनाकार नहीं है। पदार्थान्तर की तरह विवक्षित पदार्थ के अपरिच्छेद का प्रसंग होगा। ज्ञान-अज्ञान, सुख-दु:ख के परिणाम से अन्यत्व होने से बंध आदि का अभाव होगा, यथा-आकाश। और सभी अग्नि दहन आदि अर्थक्रियाओं की साधक नहीं होती है। भस्मक अग्नि में इसका व्यभिचार होता है। (अर्थात् भस्मक आग्नि में दहन गुण नहीं होता है।) अत: अधिक (विस्तार) की अपेक्षा नहीं है।
नोआगमतो भावेन्द्र इन्द्रनाम-गोत्रे कर्मणी वेदयन् परमैश्वर्यभाजनम्, सर्वनिषेधवचनत्वान्नोशन्दस्य, यतस्तत्र नेन्द्रपदार्थ-ज्ञानमिन्द्रव्यपदेशनिबन्धनतया विवक्षितम्, इन्दनक्रियाया एव विवक्षितत्वात्, अथवा तथाविधज्ञान-क्रियारूपो य: परिणाम: स नागम एव केवलो न चानागम इत्यतो मिश्रवचनत्वात् नोशब्दस्य नोआगम इत्याख्यायत इति।
नो आगमत: भावेन्द्र इंद्र नाम गोत्रकर्म का वेदन करता हुआ परम ऐश्वर्य का भाजन होता है। क्योंकि नो शब्द सर्वनिषेधक वचनवाला होता है, वहां इंद्र पदार्थ का ज्ञान इंद्र व्यपदेश के आग्रह से विवक्षित नहीं है। क्योंकि वह इन्दन क्रिया से ही विवक्षित है। अथवा तथाविध ज्ञान-क्रिया रूप जो परिणाम है, वह केवल आगम ही नहीं है और अनागम भी नहीं है। इस प्रकार मिश्र वचन होने से नो शब्द नोआगम कहा जाता है।
ननु नाम-स्थापना-द्रव्येष्विन्द्राभिधानं विवक्षित-भावशून्यत्वाद् द्रव्यत्वं च समानं वर्त्तते, ततश्च क एषां विशेष: ?, आह च—
प्रश्न—नाम, स्थापना और द्रव्य में इंद्र अभिधान विवक्षित भाव रहित होने से उनमें द्रव्यत्व समान है फिर उनमें क्या वैशिष्ट्य है? कहा है—
अभिधाणं दव्वत्तं तदत्थसुण्णत्तणं च तुल्लाइं।
को भाववज्जिताणं णामादीणं पतिविसेसो।।
(विभा. ५२)
नाम, स्थापना और द्रव्य-निक्षेप के ये तीन प्रकार अभिधान, द्रव्यत्व और तदर्थशून्यत्व—इन तीन दृष्टियों से परस्पर तुल्य हैं—एक समान हें। यहां प्रश्न उपस्थित होता है कि भाव को छोड़कर नाम आदि निक्षेपो में परस्पर क्या भेद है?
अत्रोच्यते, यथा हि स्थापनेन्द्रे खल्विन्द्राकारो लक्ष्यते तथा कर्तु: सद्भूतेन्द्राभिप्रायो भवति तथा द्रष्टुस्तदाकारदर्शनादिन्द्रप्रत्ययस्तथा प्रणतिकृतधियश्च फलार्थिन: स्तोतुं प्रवर्तन्ते फलं च प्राप्नुवन्ति केचिद्देवतानुग्रहात्, न तथा नाम-द्रव्येन्द्रयोरिति, तस्मात् स्थापनायास्तावदित्थं भेद इति, आह च—
समाधान—जैसे स्थापनेन्द्र में केवल इन्द्र का आकार लक्षित होता है, वैसे कर्ता को सदभूत इन्द्र का अभिप्राय होता है। द्रष्टा को इन्द्र का आकार देखने आदि से इन्द्र का प्रत्यय होता है। फलार्थी नमस्कारपूर्वक बुद्धि से उनकी स्तुति करने के लिए प्रवृत्त होते हैं और कुछ देवता के अनुग्रह से फल भी प्राप्त करते हैं। किन्तु नाम और द्रव्य में ऐसा नहीं होता। इसलिए स्थापना से उसमें यह अन्तर है—
आगारोऽभिप्पाओ बुद्धी किरियाफलं च पाएणं।
जध दीसदि ठवणिंदे ण तधा णामे ण दव्विंदे।।
(विभा. ५३)
आकार, अभिप्राय, बुद्धि, क्रिया और फलोत्पत्ति—ये प्राय: स्थापना इंद्र (स्थापनानिक्षेप) में जिस प्रकार दृष्टिगत होते हैं, उस प्रकार नाम इंद्र और द्रव्य इंद्र में नहीं होते। अत: स्थापना निक्षेप नाम और द्रव्य से स्पष्टत: भिन्न है।
यथा च द्रव्येन्द्रो भावेन्द्रकारणतां प्रतिपद्यते तथोपयोगापेक्षायामपि तदुपयोगतामासादयत्यवाप्तवांश्च न तथा नाम-स्थापनेन्द्रावित्ययं विशेष इति, आह च—
जैसे द्रव्येन्द्र भावेन्द्र का कारण बनता है तथा उपयोग की अपेक्षा से भी वह उपयोगिता को प्राप्त करता है, वैसे नाम इंद्र और स्थापना इंद्र में नहीं होता। अत: उनमें यह अन्तर है। कहा भी है—
भावस्स कारणं जह दव्वं भावो य तस्स पज्जाओ।
उवओगपरिणतिमयो ण तहा णामं ण वा ठवणा।।
(विभा. ५४)
भाव का कारण है—द्रव्य। उपयोग व परिणतिमय जो भाव है, वह उस द्रव्य का पर्याय है। जिस प्रकार द्रव्य उपयोगवान और परिणतिमान होता है, उस तरह की स्थिति न नाम में होती है और न स्थापना में। अत: ये दोनों निक्षेप द्रव्य से भिन्न है।
उक्ता नाम-स्थापना-द्रव्येन्द्रा:, इदानीं भावेन्द्र त्रिस्थानकावतारेणाह-तओ इंदेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं ज्ञानेन ज्ञानस्य ज्ञाने वा इन्द्र: परमेश्वरो ज्ञानेन्द्र: अतिशयवच्छु ताद्यन्यतरज्ञानवशविवेचितवस्तुविस्तर: केवली वा, एवं दर्शनेन्द्र: क्षायिकसम्यग्दर्शनी, चारित्रेन्द्रो यथाख्यातचारित्र:, एतेषां च भावेन सकलभावप्रधान-क्षायिकलक्षणेन विवक्षितक्षायोपशमिकलक्षणेन वा भावत: परमार्थतोवेन्द्रत्वात् सकलसंसार्यप्राप्तपूर्वगुणलक्ष्मी-लक्षणपरमैश्वर्ययुक्तत्वात् भावेन्द्रताऽवसेयेति।
नाम, स्थापना और द्रव्य इंद्र का कथन किया गया। अब भावेन्द्र को त्रिस्थानक में अवतरित करते हैं—'तओ इंदा इत्यादि'। यह सुज्ञात है। ज्ञान से, ज्ञान का अथवा ज्ञान में जो इंद्र है, वह परमेश्वर ज्ञानेन्द्र है। श्रुत आदि अन्यतर ज्ञान से जो वस्तुओं का सविस्तार विवेचन करता है, वह अतिशयवान् अथवा केवली ज्ञानेन्द्र है। क्षायक सम्यक्दृष्टि दर्शनेन्द्र है। यथाख्यात चारित्र चारित्रन्द्र है। भाव से सकल भावप्रधान क्षायिक लक्षण अथवा विवक्षित क्षायोपशमिक लक्षण से भावत: अथवा परमार्थत: इन्द्रत्व होने से सकल संसारियों को पूर्व में अप्राप्त गुण लक्ष्मी लक्षण परमैश्वर्य संपन्न होने से इनकी भावेन्द्रता ज्ञातव्य है।
उक्त-माध्यात्मिकैश्वर्यापिक्षया भावेन्द्रत्रैविध्यमथ बाह्यैश्वर्या-पेक्षया तदेवाह-तओ इंदेत्यादि भावितार्थम्, नवरं देवा वैमानिका ज्योतिष्क-वैमानिका वा रूढे:, असुरा: भवनपतिविशेषा भवनपति-व्यन्तरा वा सुरपर्युदासात्, मनुजेन्द्र: चक्रवर्त्त्यादिरिति।
आध्यात्मिक ऐश्वर्य की अपेक्षा से त्रिविध भावेन्द्र का कथन किया। बाह्य ऐश्वर्य की अपेक्षा से उसे ही कहते हैं—'तओ इंदे इत्यादि'। इसका अर्थ भावित ही है। देव का प्रचलित अर्थ है वैमानिक अथवा ज्योतिष्क और वैमानिक। असुर-भवनपति विशेष अथवा सुर के प्रतिपक्षी भवनपति और व्यंतर। मनुजेन्द्र चक्रवर्ती आदि।
सू. ४-६. तिविहा....विकुव्वणा।
(टी.) त्रयाणामप्येषां वैक्रियकरणादिशक्तियुकत-तयेन्द्रत्वमिति विकुर्वणानिरूपणायाह-तिविहेत्यादिसूत्र-त्रयी कण्ठ्या। नवरं बाह्यान् पुद्गलान् भवधारणीय-शरीरानवगाढक्षेत्रप्रदेशवर्त्तिनो वैक्रियसमुद्घातेन पर्यादाय गृहीत्वैका विकुर्वणा 'क्रियते' इति शेष:, तानपर्यादाय या तु भवधारणीयरूपैव साऽन्या, यत् पुनर्भवधारणीयस्यैव किञ्चिद्विशेषापादनं सा पर्यादायापि अपर्यादायापि इति तृतीया व्यपदिश्यते, अथवा विकुर्वणा भूषाकरणम्, तत्र बाह्यपुद्गलानादायाभरणादीन् अपर्यादाय केशनख-समारचनादिना उभयतस्तूभयथेति, अथवाऽपर्यादायेति कृकलास-सर्पादीनां रक्तत्वफणादिकरणलक्षणेति। एवं द्वितीयसूत्रमपि।
इन तीनों ही भावेन्द्रों में वैक्रियकरण आदि शक्ति संपन्नता होने से इंद्रत्व है। अत: विकुर्वणा (विक्रिया) के निरूपण के लिए कहते हैं—'तिविहा' इत्यादि। ये सुगम हैं। भवधारणीय शरीर के अनवगाढ़ क्षेत्र प्रदेशवर्ती बाह्य पुद्गलों को वैक्रिय समुदघात से ग्रहण करके विकुर्वणा करते हैं। बाह्य पुद्गलों को बिना ग्रहण किए जो विकुर्वणा की जाती है, वह इससे भिन्न है। जो भवधारणीय के ही कुछ विशेष निष्पादन में (विकुर्वणा होती है) वह (बाह्य पुद्गलों को) ग्रहण करके और बिना ग्रहण किए भी होती है, यह तीसरा विकल्प है। विकुर्वणा का अर्थ है विभूषा करना। बाह्य पुद्गल आभूषण आदि को ग्रहण कर तथा नख, केश आदि को बिना ग्रहण किए ही संवारना उभयत: विकुर्वणा है। अथवा बिना ग्रहण किए का तात्पर्य है गिरगिट का लाल होना, सर्प आदि का फण आदि करना। इसी प्रकार दूसरा सूत्र भी है।
नवरमाभ्यन्तरपुद्गला भवधारणीयेनौदारिकेण वा शरीरेण ये क्षेत्रप्रदेशा अवगाढास्तेष्वेव ये वर्तन्ते तेऽवसेया:, विभूषापक्षे तु निष्ठीवनादयोऽभ्यन्तर-पुद्गला इति। तृतीयं तु बाह्याभ्यन्तरपुद्गलयोगेन वाच्यम्, तथाहि-उभयेषामुपादानाद् भवधारणीयनिष्पादनं तदनन्तरं तस्यैव केशादिरचनं च, अनादानाच्चिरविकुर्वितस्यैव मुखादिविकारकरणम्, उभयतस्तु बाह्याभ्यन्तराणामनभि-मतानामादानतोऽन्येषां चानादानतोऽनिष्टरूपभवधार-णीयेतररचनमिति।
आभ्यंतर पुद्गल-भवधारणीय औदारिक शरीर के द्वारा जो क्षेत्र प्रदेश अवगाढ़ है, उनमें ही जो विकुर्वणा होती है वह ज्ञेय है। विभूषा पक्ष में थूक आदि आभ्यंतर पुद्गल ज्ञेय हैं। तीसरा विकल्प आभ्यंतर और बाह्य पुद्गलों के संयोग से वाच्य है। बाह्य और आभ्यंतर इन दोनों के अधिग्रहण से भवधारणीय का निष्पादन होता है। उसके अनंतर ही केश आदि रचना होती है। चिर विकुर्वित का ही ग्रहण न करने से मुख आदि विकार करता है। उभयत: तो अनभिमत बाह्य और आभ्यंतर के ग्रहण से और अन्य का ग्रहण न कर अनिष्ट रूप भवधारणीय से जो इतर है, उसकी रचना है।
सू. ७,८. तिविहा णेरइया....वेमाणिया।
(टी.) अनन्तरं विकुर्वणोकता, सा च नारकाणामप्यस्तीति नारकान्निरूपयन्नाह-तिविहेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं कतीत्यनेन सङ्ख्यावाचिना द्वद्यादय: सङ्ख्यावन्तोऽभिधीयन्ते, अयं चान्यत्र प्रश्नविशिष्ट-सङ्ख्यावाचकतया रूढोऽपीह सङ्ख्यामात्रे द्रष्टव्य:, तत्र नारका: कति कति सङ्ख्याता: सङ्ख्याता एकैकसमये ये उत्पन्ना: सन्त: सञ्चिता: कत्युत्पत्तिसाधर्म्याद् बुद्धया राशीकृतास्ते कतिसञ्चिता:, तथा न कति न सङ्ख्याता इत्यकति असङ्ख्या अनन्ता वा, तत्र ये अकति अकति असङ्ख्यात: असङ्ख्याता एकैकसमये उत्पन्ना: सन्तस्तथैव सञ्चितास्ते अकतिसञ्चिता, तथा य: परिमाणविशेषो न कति नाप्यकतीति शक्यते, वक्तुं सोऽवक्तव्यक:, स चेक इति तत्सञ्चिता अवक्तव्यकसञ्चिता:, समये समये एकतयोत्पन्ना इत्यर्थ:, उत्पद्यन्ते हि नारका एकसमये एकादयोऽसङ्ख्येयान्ता:, उक्तं च—
अनंतर सूत्र में विक्रिया कही गई, वह नारकों के भी होती है। अत: नारकों का निरूपण करते हुए कहते हैं—तिविहा इत्यादि'। ये सूत्र स्पष्ट हैं। 'कति' इस संख्यावाची शब्द से दो आदि जो संख्यावान शब्द हैं वे कहे जाते हैं। यह कति शब्द अन्यत्र प्रश्न विशेष संख्यावाचक के रूप में रूढ़ है तथापि यहां संख्या मात्र के लिए द्रष्टव्य है। यहां नारक कितनी-कितनी संख्या में एक-एक समय में जो उत्पन्न होकर संचित है, उत्पत्ति की समानता से बुद्धि द्वारा संग्रहित हैं वे 'कतिसंचित' हैं। और न कतिसंचिता अर्थात् जिनकी संख्या नहीं है वे अकति-असंख्य अथवा अनंत हैं। जो एक-एक समय में असंख्यात-असंख्यात उत्पन्न होते हैं, राशिकृत होते हैं, वे अकतिसंचित हैं। जो परिमाण विशेष संख्यात अथवा असंख्यात नहीं कहा जा सकता, वह अवक्तव्य है। वह एक है। उससे संचित अवक्तव्य संचित है अर्थात् एक-एक समय में एक-एक रूप से उत्पन्न। नारक एक समय में एकादि से असंख्यात तक उत्पन्न होते हैं। कहा भी है—
एगो व दो व तिन्नि व संखमसंखा व एगसमएणं।
उववज्जंतेव्या उव्वट्टंता वि एमेव।।
(बृहत्सं. १५६)
भवनवासी आदि में प्रत्येक समय में जघन्य: एक, दो, तीन उत्पन्न होते हैं। उत्कृष्ट संख्यात, असंख्यात उत्पन्न होते हैं तथा भवनपति आदि एक समय में एक, दो यावत् असंख्यात च्यवित होते हैं।
एतद्देवपरिमाणम्, एतदेव नारकाणामपि, यत उक्तम् संखा पुण सुरवरतुल्ल (बृहत्सं. २८२) त्ति, कति-सञ्चितादिकमर्थमसुरादीनां दण्डकोक्तानामतिदिशन्नाह-एवमित्यादि, एवमिति नारकवच्छेषाश्चतुर्विंशति-दण्डकोक्ता वाच्या एकेन्द्रियवर्जा:, यतस्तेषु प्रतिसमय-मसङ्ख्याता अनन्ता वा अकतिशब्दवाच्या एवोत्पद्यन्ते, न त्वेक: सङ्ख्याता वा इति, आह च—
यह देव परिमाण है। नारकों का भी इसी प्रकार है। इसीलिए कहा गया है—नारकी की संख्या देवों के सदृश है। असुरकुमार आदि दंडकों में कथित 'कतिसंचित' आदि के आलापक के संबंध में कहते हैं—'एवं इत्यादि'। एवं का तात्पर्यं है एकेन्द्रिय वर्ज्यं शेष दंडक नारकवत् वाच्य है। क्योंकि एकेन्द्रिय में प्रति समय असंख्यात अथवा अनंत 'अकति' शब्द वाच्य ही उत्पन्न होते हैं। एक अथवा संख्यात नहीं होते हैं। कहा भी है—
अणुसमयमसंखेज्जा संखेज्जाऊय तिरिय मणुया य।
एगिंदिएसु गच्छे आरा ईसाणदेवा य।।
(बृहत्सं. ३३५)
एगो असंखशभागो वट्टइ उव्वट्टणोववायम्मि।
एगनिगोए निच्चं एवं सेसेसु वि स एव।।
(बृहत्सं. ३३५ प्रक्षेप.)
एकेन्द्रिय में प्रति समय संख्यात आयुष्य वाले मनुष्य, तिर्यंच और ईशान देवलोक तक के देव ये असंख्यात जीव उत्पन्न होते हैं।
सू. ९. तिविहा परियारणा....परिमारेति।
(टी.) अनन्तरसूत्रे कतिसंचितादिको धर्मो वैमानिकानां देवानामुक्त:, अधुना देवानां सामान्येन परिचारणाधर्मनिरूपणायाह—तिविहा परीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं परिचारणा देवमैथुनसेवेति, एक: कश्चिद्देवो न सर्वोऽप्येवमिति, किम्? अण्णे देवे त्ति अन्यान् देवान् अल्पर्द्धिकान् तथाऽन्येषां देवानां सत्का देवीश्चाभियुज्याभियुज्य आश्लिष्याश्लिष्य वशीकृत्य वा परिचारयति परिभुङ्क्ते वेदबाधोपशमायेति। न च न सम्भवति देवस्य देवसेवा पुंस्त्वेनेत्याशङ्कनीयम्, मनुष्येष्वपि तथा श्रवणात्, न चात्रार्थे नरा-ऽमरयो: प्रायो विशेषोऽस्तीति, एक एवायं प्रकारो देवदेवीनामन्यत्व-सामान्यादत एव द्वयोरपि पदयोरेक: क्रियाभिसम्बन्ध इति। एवमात्मीया देवी: परिचारयतीति द्वितीय:। तथाऽऽत्मानमेव परिचारयति, कथम्?
अनंतर सूत्र में वैमानिक देवों का 'कतिसंचितादिक' स्वभाव कहा गया। अब सामान्य रूप से देवों के परिचारणा स्वभाव का निरूपण करने के लिए कहते हैं—तिविहा परिचारणा इत्यादि'। सूत्र स्पष्ट है। परिचारणा का अर्थ है—देवों का मैथुन सेवन। यहां कोई एक, सभी नहीं ऐसा क्यों कहा गया?' अन्य देव अर्थात् अल्पद्धिक देव अन्य देवों की देवियों का आलिंगन कर-कर अथवा उन्हें वश कर वेद-बाधा का उपशमन करने के लिए परिभोग करते हैं। देवताओं के देवपुरुष होने से मेथुन सेवन नहीं है, ऐसा नहीं कहना चाहिए क्योंकि मनुष्य में भी ऐसा सुना जाता है। मनुष्य और देव में इस अर्थ में प्राय: पृथक्त्व नहीं है। यह एक ही प्रकार देव और देवियों में एक-दूसरे में सामान्य होने से दोनों ही पदों का एक क्रिया से अभिसंबंध है। इसी प्रकार स्वयं की देवी से प्रविचार करते हैं, यह दूसरा विकल्प है। तथा स्वयं ही प्रविचार करते हैं, यह कैसे?
आत्मना विकृत्य परिचारणायोग्यं विधायेति तृतीय:। एवं प्रकारत्रय-रूपाऽप्येकेयं परिचारणा, प्रभविष्णूत्कट-कामैकपरिचारक-वशादिति। अथाऽन्यो देव आद्यप्रकार-परिहारेणाऽन्त्यप्रकारद्वयेन परिचारयतीति द्वितीयेयम-प्रभविष्णूचितकाम-परिचारकदेवविशेषात्। तथाऽन्यो देव आद्यप्रकारद्वय-वर्जनेनान्त्यप्रकारेण परिचारयतीति तृतीयाऽनुत्कट-कामाल्पर्द्धिकदेवविशेषस्वामिकत्वादिति।
स्वयं विक्रिया कर परिचारणा योग्य बना (परिचारणा करते हैं।) यह तीसरा विकल्प है। इस प्रकार यह परिचारणा त्रिरूप होकर भी एक है। क्योंकि यह समर्थ प्रबल काम परिचार के कारण होती है। कुछ देव प्रथम विकल्प को छोड़ अंतिम दो विकल्पों से परिचारणा करते हैं। यह दूसरा विकल्प असमर्थ चित काम परिचारक देव विशेष के होता है। अन्य (कुछ) देव प्रथम दोनों विकल्पों को छोड़ अंतिम प्रकार से परिचारणा करते हैं। क्योंकि तीसरे विकल्प का स्वामी अनुत्कट काम वाला अल्पर्द्धिक देव विशेष होता है।
सू. १०-१२. तिविहे मेहुणे....णपुंसगा।
(टी.) परिचारणेति मैथुनविशेष उक्त:, अधुना तदेव मैथुनं सामान्यत: प्ररूपयन्नाह—तिविहे मेहुणे इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं मिथुनं स्त्रीपुंसयुग्मम्, तत्कर्म मैथुनम्, नारकाणां तन्न सम्भवति द्रव्यत इति चतुर्थं नास्त्येवेति नोक्तम्। मिथुनकर्मण एव कारकानाह—तओ इत्यादि कण्ठ्यम्। तेषामेव भेदानाह—तओ मेहुणमित्यादि कण्ठ्यम्, नवरं स्त्र्यादिलक्षणमिदमाचक्षते विचक्षणा:—
परिचारणा अर्थात् मैथुन विशेष कहा गया। अब उसी मैथुन को सामान्यतया प्रतिपादित करने के लिए कहते हैं—'तिविहे मेहुणे इत्यादि'। सूत्र स्पष्ट है। स्त्री-पुरुष का युग्म मिथुन कहलाता है। उनका कर्म मैथुन है। नारकों में द्रव्यत: मैथुन नहीं होता है। अत: चतुर्थ विकल्प कहा नहीं गया है। मिथुन कर्म के कारकों को कहते हैं। त्रिविध इत्यादि सुज्ञात है। उनके ही भेदों को कहते हैं—मैथुन के तीन प्रकार हैं। ये स्पष्ट हैं तथापि स्त्री आदि के लक्षणों को विचक्षण पुरुषों ने कहा है—
योनि र्मृदुत्व मस्थैर्यं मुग्धता क्लीबता स्तनो।
पुंस्कामितेति लिङ्गानि सप्त स्त्रीत्वे प्रचक्षते।।
योनि, मृदुता, अस्थिरता, मुग्धता, क्लीवता (कायरता) स्तन, पुरुष के प्रति अभिलाषा ये स्त्रियों में सात लक्षण कहे गए हैं।
मेहनं खरता दार्ढ्यं शोण्डीर्यं श्मश्रु धृष्टता।
स्त्रीकामितेति लिङ्गानि सप्त पुंस्त्वे प्रचक्षते।।
मेहन (लिंग) कठोरता, दृढ़ता, शक्ति संपन्नता, श्मश्रु, धृष्टता, स्त्री के प्रति अभिलाषा—पुरुषों में ये सात लक्षण कहे गए हैं।
स्तनादि-श्मश्रु-केशादिभावाभावसमन्वितम्।
नपुंसकं बुधा: प्राहुर्माहानलसुदीपितम्।।
( )
जिनके स्तन, श्मश्रु, केश आदि कुछ अंशों में होते हैं, पूर्ण रूप से विकसित नहीं होते हैं। मोहाग्नि सुदीप्त होती है। उन्हें विद्वानों ने नपुंसक कहा है।
तथाऽन्यत्राप्युक्तम्—
अन्यत्र भी इनके लक्षण कहे गए हैं।
स्तन-केशवती स्त्री स्याद्, रोमश: पुरुष: स्मृत:।
उभयोरन्तरं यच्च, तदभावे नपुंसकम्।।
( )
स्त्री स्तन और केशवती होती है। पुरुष रोम युक्त होते हैं। यह स्त्री पुरुष का अंतर है। उनके अभाव में नपुंसक होता है।
सू. १३-१६. तिविहे जोगे.....वेमाणियाणं।
(टी.) एते च योगवन्तो भवन्तीति योग-प्ररूपणायाह—तिविहे जोए इत्यादि, इह वीर्यान्तरायक्षय-क्षयोपशमसमुत्थलब्धिविशेषप्रत्ययमभिसन्ध्यनभिसन्धि-पूर्वमात्मनो वीर्यं योग:, आह च—
ये योगयुक्त होते हैं। अत: योग की प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—तिविहे जोए इत्यादि। वीर्यान्तराय कर्म के क्षय, क्षयोपशम से उत्पन्न लब्धि विशेष के योग से सप्रयोजन अथवा निष्प्रयोजनपूर्वक आत्मा का वीर्य (प्रयत्न) योग है। कहा भी है—
जोगो वीरियं थामो उच्छाह परक्कमो तहा चेट्ठा।
सत्ती सामत्थं ति य जोगस्स हवंति पज्जाया।।
(पञ्चसं. ३९६)
योग, वीर्य, स्थाम, उत्साह, पराक्रम, चेष्टा, शक्ति और सामर्थ्य—ये योग के पर्याय हैं।
स च द्विधा सकरणोऽकरणश्च, तत्रालेश्यस्य केवलिन: कृत्स्नयोज्ञय-दृश्ययोरर्थयो: केवलं ज्ञानं दर्शनं चोपयुञ्जानस्य योऽसावपरिस्पन्दोऽप्रतिघो वीर्यविशेष: सोऽकरण:, स च नेहाधिक्रियते, सकरणस्यैव त्रिस्थानकावतारित्वाद्, अतस्तत्रैव व्युत्पत्तिस्तमेव चाश्रित्य सूत्रव्याख्या। युज्यते जीव: कर्मभिर्येन कम्मं जोगनिमित्तं बज्झइ (उप. ३७१) त्ति वचनात् युङ्क्ते वा प्रयुङ्क्ते यं पर्यायं स योगो वीर्यान्तरायक्षय-क्षयोपशमजनितो जीवपरिणामविशेष इति, आह च—
वह दो प्रकार का है—सकरण और अकरण। जो अलेश्यी केवली के संपूर्ण पदार्थ ज्ञेय और दृश्य हैं और जो उनका अपरिस्पंद अजेय वीर्य विशेष है वह अकरण है। उसका यहां अधिकार नहीं है। क्योंकि सकरण ही त्रिस्थानकावतार है। अत: उसकी ही व्युत्पत्ति की गई है और उसकी ही व्याख्या की गई है। जीव जिसके द्वारा कर्म से जुड़ता है, वह योग है। कर्म योग के निमित्त से बंधता है, इस वचन के अनुसार जो पर्याय को जोड़ता है अथवा प्रयोग करता है, वह वीर्यान्तराय कर्म के क्षय, क्षयोपशम जन्य जीव का परिणाम विशेष योग है। कहा भी है—
मणसा वयसा काएण वा वि जुत्तस्स विरियपरिणामो।
जीवस्स अप्पणिज्जो स जोगसन्नो जिणक्खाओ।।
तेओजोगेण जहा रत्तत्ताई घडस्य परिणामो।
जीवकरणप्पओगे विरियमवि तहप्पपरिणामो।।
( )
मन, वचन और काय से युक्त जीव का अपना जो वीर्य परिणाम है उसे जिन भगवान ने योग कहा है।
जैसे अग्नि के योग से घट रक्तवर्ण का हो जाता है उसी प्रकार जीव का वीर्य भी करण से तथारूप आत्म परिणाम से परिणत हो जाता है।
मनसा करणेन युक्तस्य जीवस्य योगो वीर्यपर्यायो दुर्बलस्य यष्टिकाद्रव्यवदुपष्टम्भकरो मनोयोग इति, स च चतुर्विध: सत्यमनोयोगो मृषामनोयोग: सत्यमृषामनोयोगो असत्यमृषामनोयोगश्चेति, मनसो वा योग: करण-कारणाऽनुमतिरूपो व्यापारो मनोयोग:, एवं वाग्योगोऽपि, एवं काययोगोऽपि, नवरं स सप्तविध: औदारिकौ १ दारिकमिश्र २ वैक्रिय ३ वैक्रियमिश्रा ४ ऽऽहारका ५ ऽऽहारकमिश्र ६ कार्मणकाययोग ७ भेदादिति,
मन की क्रिया से युक्त जीव के वीर्य पर्यायात्मक जो योग होता है, वह दुर्बल व्यक्ति के यष्टि आलंबन की तरह मनोयोग है। वह चार प्रकार का है—सत्य मनोयोग, असत्य मनोयोग, सत्यमृषा (मिश्र) मनोयोग और असत्यमृषा (व्यवहार) मनोयोग। मन का करने, कराने और अनुमोदित करने के रूप में जो व्यापार होता है, वह मनोयोग है। वाक्योग भी इसी प्रकार है। काययोग का क्रम भी यही है। वह सात प्रकार का है—१. औदारिक २. औदारिक मिश्र ३. वैक्रिय ४. वैक्रिय मिश्र ५. आहारक ६. आहारक मिश्र और ७. कार्मण।
तत्रौदारिकादय: शुद्धा: सुबोधा:, औदारिकमिश्रस्तु औदारिक एवापरिपूर्णो मिश्र उच्यते, यथा गुडमिश्रं दधि न गुडतया नापि दधितया व्यपदिश्यते तत्त्वाभ्याम-परिपूर्णत्वात्, एवमौदारिकं मिश्रं कार्मणेन नौदारिकतया नापि कार्मणतया व्यपदेष्टुं शक्यम् अपरिपूर्णत्वादिति तस्यौदारिकमिश्रव्यपदेश:, एवं वैक्रिया-5ऽऽहारक-मिश्रावपीति शतकटीकालेश:, प्रज्ञापनाव्याख्यानांश-स्त्वेवम्-औदारिकाद्या: शुद्धास्तत्पर्याप्तकस्य मिश्रा-स्त्वपर्याप्तकस्येति, तत्रोत्पत्तावौदारिककाय: कार्मणेन, औदारिकशरीरिणश्च वैक्रिया-ऽऽहारककरणकाले वैक्रिया-ऽऽहारकाभ्यां मिश्रो भवति इत्येवमौदारिकमिश्र:, तथा वैक्रियमिश्रो देवाद्युत्पत्तौ कार्मणेन, कृतवैक्रियस्य चौदारिकप्रवेशाद्धायामौदारिकेण, आहारकमिश्रस्तु साधिताहारककायप्रयोजन: पुनरौदारिकप्रवेशे औदारिकेणेति, कार्मणस्तु विग्रहे केबलिसमुद्घाते वेति, सर्व एवायं योग: पञ्चदशधेति, सङ्ग्रहोऽस्य—
औदारिक आदि शुद्ध योग सुबोध है। औदारिक- मिश्र-औदारिक ही अपरिपूर्ण (अवस्था में) मिश्र कहा जाता है, जैसे गुड़मिश्रित दही। दोनों तत्त्वों के अपरिपूर्ण होने से वह न गुड़ रूप से और न दही रूप से कहा जाता है। उसी प्रकार औदारिक कार्मण से मिश्र होने से वह न औदारिक रूप से और न ही कार्मण रूप से कहना शक्य है क्योंकि वह अपरिपूर्ण है। अत: उसे औदारिक मिश्र कहते हैं। भगवती सूत्र और प्रज्ञापना सूत्र की टीका का अंश इस प्रकार है—औदारिक आदि शुद्ध हैं वे पर्याप्तक के हैं। मिश्र अपर्याप्तक के है क्योंकि उनकी उत्पत्ति में औदारिक के साथ कार्मण का योग रहता है। औदारिक शरीरी के वैक्रिय और आहारक के करणकाल में वैक्रिय और आहारक के साथ मिश्र होता है, वह औदारिक मिश्र है। तथा देव आदि की उत्पत्ति में कार्मण के साथ वैक्रिय मिश्र होता है। कृत वैक्रिय के औदारिक प्रवेश के समय औदारिक के साथ वैक्रिय मिश्र होता है। आहारिक मिश्र में आहारक का प्रयोजन सिद्ध होने पर पुन: औदारिक शरीर प्रवेश में औदारिक के साथ मिश्र होता है। कार्मण काय-योग विग्रह गति में अथवा केवली समुद्घात में होता है। ये सभी पंद्रह प्रकार के योग हैं। उसका संग्रह इस प्रकार है—
सच्चं मोसं मीसं असच्चमोसं मणोवती चेवं।
काओ उराल विक्किय आहारग मीस कम्मइगो।।
( )
मन और वचन योग के सत्य, मृषा, मिश्र, असत्यमृषा—ये आठ प्रकार हैं। काययोग के औदारिक, वैक्रिय, आहारक—ये तीन तथा तीनों के तीन मिश्र और कार्मण काययोग ये सात हैं।
सामान्येन योग प्ररूप्य विशेषतो नारकादिषु चतुर्विंशतौ पदेषु तमतिदिशन्नाह—एवमित्यादि कण्ठ्यम्, नवरमतिप्रसङ्गपरिहारायेदमुक्तं—विगलिंदियवज्जाणं ति, तत्र विकलेन्द्रिया: अपञ्चेन्द्रिया:, तेषां ह्येकेन्द्रियाणां काययोग एव, द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियाणां तु काययोग-वाग्योगाविति।
सामान्य रूप से योग की प्ररूपणा करके विशेषत: नारक आदि चौबीस पदों में उसका कथन करते हुए करते हैं—'एवं इत्यादि'। यह सुगम है। तथापि विकलेन्द्रिय को छोड़कर अतिप्रसंग का परिहार करने के लिए ऐसा कहा है। विकलेन्द्रिय का तात्पर्य है—अपंचेन्द्रिय। उन एकेन्द्रिय आदि के काययोग ही होता है। द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय के काययोग और वाक्योग ही होता है।
मन:प्रभृतिसम्बन्धेनैवेदमाह—तिविहे पओगे इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं मन:प्रभृतीनां व्याप्रियमाणानां जीवेन हेतुकर्तृभूतेन यद् व्यापारणं प्रयोजनं प्रयोग:, मनस: प्रयोगो मन:प्रयोग:, एवमितरावपि, जहेत्याद्यतिदेशसूत्र पूर्ववद्धावनीयमिति। मन:प्रभृतिसम्बन्धेनैवेदमपरमाह-तिविहे करणे इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं क्रियते येन तत् करणं मनआदिक्रियासु प्रवर्तमानस्यात्मन उपकरण-भूतस्तथा-तथापरिणामवत्पुद्गलसङ्घात इति भाव:, तत्र मन एव करणं मन:करणम्, एवम् इतरे अपि, एवमित्याद्यतिदेशसूत्रं पूर्ववदेव भावनीयमिति, अथवा योग-प्रयोग-करण शब्दानां मन:प्रभृतिकमभिधेयतया योग-प्रयोग-करणसूत्रेष्वभिहितमिति नार्थभेदोऽन्वेषणीय:, त्रयाणामप्येषामेकार्थतया आगमे बहुश: प्रवृत्तिदर्शनात्, तथाहि—योग: पञ्चदशविध: शतकादिषु व्याख्यात:, प्रज्ञापनायां त्वेवमेवायं प्रयोगशब्देनोक्त:, तथाहि—
मन:प्रभृति के संबंध में इस प्रकार कहते हैं—'तिविहे पओगे इत्यादि'—प्रयोग त्रिविध है। यह सुज्ञात है। तथापि मन आदि का व्यापार करते हुए। व्यापार/प्रयोजन प्रयोग है। मन का प्रयोग मन:प्रयोग है। इसी प्रकार दूसरे प्रयोग भी हैं। 'जह इत्यादि' आलापक सूत्र को उसी प्रकार जानना चाहिए। मन: प्रभृति संबंध के द्वारा यह कहा है—'तिविहे करणे' इत्यादि सुज्ञात है। जिसके द्वारा किया जाता है, वह करण है। मन आदि क्रियाओं में प्रवर्तन आत्मा का सहायक करण है तथा उस-उस रूप में परिणत पुद्गल समूह करण है। मन ही जिसका करण है, वह मन:करण है। इसी प्रकार से अन्य को जानना चाहिए। 'एवं इत्यादि’ सूत्र को इसी प्रकार समझना चाहिए। अथवा योग, प्रयोग, करण आदि में अर्थभेद अन्वेषणीय नहीं है। इन तीनों की एकार्थता की आगम में अनेक स्थानों में प्रवृत्ति देखी जाती है। भगवती में योग के पंद्रह प्रकार बतलाए गए हैं। वे ही पंद्रह प्रकार प्रज्ञापना में प्रयोग शब्द से कहे गए हैं, जैसे—
कतिविहे णं भंते! पओगे पन्नत्ते, गोतमा!
भगवन्! प्रयोग के कितने भेद प्रज्ञप्त हैं?
पन्नरसविहे (पण्ण. ९५।१०६८) इत्यादि, तथा आवश्यकेऽयमेव करणतयोक्त:, तथाहि—
गौतम! प्रयोग के पंद्रह प्रकार हैं। आवश्यक में ये ही करण रूप से कहे गए हैं, यथा—
जुंजणकरणं तिविहं मणवतिकाए य मणसि सच्चाई।
सट्ठाणे तेसि भेओ चउ चउहा सत्तहा चेव।।
(आवनि. १०३८)
योजनकरण तीन प्रकार का है—मन, वचन और काय। स्वस्थान में प्रत्येक के मन के सत्यमन आदि चार, वचन के चार और काय के सात भेद कहे गए हैं।
प्रकारान्तरेण करणत्रैविध्यमाह—तिविहे इत्यादि, आरम्भणमारम्भ: पृथिव्याद्युपमर्दनम्, तस्य कृति: करणं स एव वा करणमित्यारम्भकरणम्, एवमितरे अपि वाच्ये, नवरमयं विशेष: संरम्भकरणं पृथिव्यादिविषयमेव मन:सङ्क्लेशकरणम्, समारम्भकरणं तेषामेव सन्तापकरणमिति, आह च—
प्रकारान्तर से करण के तीन प्रकार कहते हैं—तिविहे इत्यादि। आरंभ करना आरंभ है। पृथ्वी आदि का उपमर्दन आरंभ कहलाता है। उसे करना ही करण है वह आरंभकाल है। इसी प्रकार इतर भी वाच्य है। तथापि यह विशेष है। संरम्भकरण-पृथ्वी आदि के विषय में मन में संक्लेश करना। समारंभकरण-उनका ही संताप (उत्पीड़न) करना। कहा भी है—
संकप्पो संरंभो परितावकरो भवे समारंभो।
आरंभो उहबओ सुद्धनयाणं तु सव्वेसिं।
(व्यभा. ४६)
सर्वशुद्धनयों की दृष्टि से पृथ्वी का उपद्रबण आरंभ है। उनकी हिंसा का संकल्प करना संरम्भ है तथा परिताप करना समारंभ है।
इदमारम्भादिकरणत्रयं नारकादीनां वैमानिकान्तानां भवतीत्यतिदिशन्नाह—निरन्तरमित्यादि। सुगमम्, केवलं संरम्भकरणमसंज्ञिनां पूर्वभवसंस्कारानुवृत्तिमात्रतया भावनीयमिति।
ये आरंभ आदि तीन करण नारक से लेकर वैमानिक तक के दंडकों में होते हैं। उसकी मीमांसा करते हुए कहते हैं—'निरंतर इत्यादि' यह सुज्ञात है। असंज्ञी जीवों में केवल सरंभकरण पूर्वभव के संस्कारों की अनुवृत्तिमात्र से अनुर्चितनीय है।
सू. १७-२०. तिहिं ठाणेहिं.....पगरेंति।
(टी.) आरम्भादिकरणस्य क्रियान्तरस्य च फल-मुपदर्शयन्नाह—तिहिं ठाणेहीत्यादि, त्रिभि: स्थानै: कारणै: जीवा: प्राणिन: अप्पाउयत्ताए त्ति अल्पं स्तोकमायु: जीवितं यस्य सोऽल्पायुस्तद्धावस्तत्ता तस्यै अल्पायुष्टायै, तदर्थं तन्निबन्धनमित्यर्थ:, कर्म आयुष्कादि, अथवा अल्पमायु: जीवितं यत आयुषस्तदल्पायु:, तद्भावस्तत्ता, तया कर्म आमुर्लक्षणं प्रकुर्वन्ति बध्नन्तीत्यर्थ:, तद्यथा—प्राणान् प्राणिनोऽतिपातयितेति शीलार्थतृन्नन्तमिति कर्मणि द्वितीयेति, प्राणिनां विनाशनशील इत्यर्थ:, एवंभूतो यो भवति, एवं मृषावादं वक्ता यश्च भवति, तथा तत्प्रकारं रूपं स्वभावो नेपथ्यादि वा यस्य स तथारूप: दानोचित इत्यर्थ:, तम्,
आरंभ आदि करण के क्रियान्तर का फल बतलाते हुए कहते हैं—'तिहिं ठाणेहिं' इत्यादि। तीन कारणों से जीव-प्राणी अल्प आयुष्य का निबंधन करते हैं। जिसका आयुष्य अल्प है वह अल्पायु है। कर्म-आयुष्य आदि कर्म। जिसका जीवित-आयुष्य अल्प है, वह अल्पायु है। उससे आयु लक्षणवाला कर्म बांधता है, यह तात्पर्यार्थ है। जैसे प्राणियों के प्राणों का अतिपात करके, यहां स्वभाव अर्थ में तृन् प्रत्यय होने से कर्म में द्वितीया है। इसका तात्पर्य है प्राणियों के विनाशनशील। जो इस प्रकार हिंसा करता है, जो मृषावाद बोलता है तथा तथारूप—उस प्रकार के स्वभाव अथवा वेश वाला जो है वह दान ग्रहण करने वाला है उसे।
श्राम्यति तपस्यतीति श्रमण: तपोयुक्त-स्तम्, मा हन इत्याचष्टे य: परं प्रति स्वयं हनननिवृत्त: सन्निति स माहनो मूलगुणधरस्तम्, वाशन्दौ विशेषण-समुच्चयार्थौ, प्रगता असव: असुमन्त: प्राणिनो यस्मात् तत् प्रासुकम्, तन्निषेधादप्रासुकं सचेतनमित्यर्थ:, तेन, एष्यते गवेष्यते उद्गमादिदोषविकलतया साधुभिर्यत्त-देषणीयं कल्प्यं तन्निषेधादनेषणीयम्, तेन, अश्यते भुज्यते इत्यशनं च ओदनादि।
जो श्रम करता है, तपश्चर्या करता है, वह श्रमण है। तपोयुक्त उसे, मा हन—जो दूसरों को अहिंसा का उपदेश देता है और स्वयं हिंसा से निवृत्त है, वह माहन मूलगुणों का धारक है उसे। 'वा' शब्द विशेषण और समुच्चयार्थ है। प्रासुक—जिससे प्राण-जीव, नष्ट हो जाए वह, उससे विपरीत अप्रासुक-सचेतन है। उद्गम आदि दोषों से रहित जिसकी साधु द्वारा एषणा-गवेषणा की जाती है, वह एषणीय अथवा कल्पनीय है। उसके निषेध से अनेषणीय है, उसे (जो देता है वह) जो खाया जाता है, वह अशन है, जैसे—चावल आदि।
पीयत इति पानं च सौवीरकादि, खादनं खादस्तेन निर्वृत्तं खादनार्थं तस्य निर्वर्त्यमान-त्वादिति खादिमं च भक्तौषधादि, स्वादनं स्वाद: तेन निर्वृत्तं स्वादिमं दन्तपवनादीति समाहारद्वन्द्व:, तेन, गाथाश्चात्र—
जिसे जो पीया जाता है, वह पान है, जैसे-कांजी आदि। जिसे खाया जाता है, वह खाद्य है। उससे खादन अर्थ में निवर्तित भक्त, औषध आदि खादिम है। जिसका स्वाद लिया जाए, वह स्वाद है। उससे होने वाला स्वादिम है। वह दंतपवन आदि स्वाद्य है। यहां द्रंद्र समास है। गाथाएं इस प्रकार हैं—
असणं ओदण-सत्तुण-मुग्ग-जगाराइ खज्जगविही य।
खीराइ सूरणादी मंडगपभिती य विन्नेयं।।
अशन—ओदन, सत्तु, मूंग, जगारा-राब आदि हैं। यह खादन विधि है। खीर आदि (दही, घृत, छाछ आदि), सूरण—अदरक आदि मसाले वाला व्यंजन, मंडक—फुलका, रोटी आदि जानना चाहिए।
पाणं सोवीरजवोदगाइ चित्तं सुराइयं चेव।
आउक्काओ सव्वाओ कक्कडगजलाइयं च तहा।।
पान—कांजी, जौ आदि का धोवन, नाना प्रकार की सुरा, मेरक आदि तथा सर्व प्रकार का अप्काय, ककड़ी आदि का मध्यवर्ती पानी आदि है।
भत्तोसं दंताई खज्जूरं नालिकेर-दक्खाई।
कक्कविडंबग-फणसादि बहुविहं खाइमं नेयं।।
खादिम—जैसे भक्तोष-खाद्य और औषध दोनों रूपों में उपयोग में आने वाला, दांतों के लिए हितकर गोंद आदि, खजूर, नारियल, द्राक्ष आदि, ककड़ी, आम, फनस आदि बहुत प्रकार का ज्ञेय है।
दंतवणं तंबोलं चित्तं अज्जग-कुहेडगादीयं।
महुपिप्पलिसुंठादी अणेगहा सादिमं होइ।।
(पञ्चा. ५।२७-३०)
स्वादिम—दन्तपवन-दतौन जिस काष्ठ खण्ड से दांत आदि साफ किए जाते है। ताम्बूल—पान, सुपारी आदि, तुलसी पत्र आदि, कुहेडक—अदरक, अजयवायन, मधु, पीपरी, सौंठ आदि अनेक प्रकार के स्वादिम हैं।
प्रतिलम्भयिता लाभवन्तं करोतीत्येवंशीलो यश्च भवति, ते अल्पायुष्कतया कर्म कुर्वन्तीति प्रक्रम:, इच्चेएहिं ति इत्येतै: प्राणातिपातादिभिरुक्तप्रकारैस्त्रिभि: स्थानै: जीवा अल्पायुष्टया कर्म कुर्वन्तीति निगमनमिति। इह च प्राणातिपातयित्रादिपुरुषनिर्देशेऽपि प्राणाति-पातादीनामेवाल्पायुर्बन्धनिबन्धनत्वेन तत्कारणत्वमुक्त द्रष्टव्यमिति। इयं चास्य सूत्रस्य भावना-अध्यवसाय-विशेषेणैतत्त्रयं यथोक्तफलं भवतीति, अथवा यो हि जीवो जिनादिगुणपक्षपातितया तत्पूजाद्यर्थंपृथिव्या-द्यारम्भेण न्यासापहारादिना च प्राणातिपातादिषु वर्त्तते तस्य सरागसंयम-निरवद्यदाननिमित्तायुष्कापेक्षयेय-मल्पायुष्टा समवसेया।
प्रतिलंभित होकर प्राप्त करके जो लाभयुक्त करने के स्वभाववाला है, वे अल्पायुष्य कर्म करते हैं—यह प्रक्रम है। 'इच्चेएहिं'—प्राणातिपात आदि उक्त तीनों प्रकारों से जीव अल्प आयुष्य कर्म का बन्धन करते हैं, यह निगमन है। यहां प्राणातिपात आदि करने वाले पुरुष का निर्देश होने पर भी प्राणातिपात आदि ही अल्प आयुष्य निबंधन के हेतु के रूप में द्रष्टव्य हैं। इस सूत्र का यह अभिप्राय है कि अध्यवसाय विशेष से ये तीनों यथोक्त फल होते हैं। अथवा जो जीव जिन आदि के गुण पक्षपात से उनकी पूजा के लिए पृथ्वी आदि के आरंभ से, स्थापना आदि से प्राणातिपात आदि में प्रवृत्त होते हैं, उनके सराग संयम, निरवद्य दान के निमित्त से (बंधने वाले) आयुष्य की अपेक्षा यह अल्पआयुष्कता ज्ञातव्य है।
अथ नैतदेवम्, निर्विशेषणत्वात् सूत्रस्य, अल्पायुष्कस्य क्षुल्लकभवग्रहणरूपस्यापि प्राणाति-पातादिहेतुतो युज्यमानत्वाद्,
यहां ऐसा नहीं है, क्योंकि यह सूत्र निर्विशेषण है। क्षुल्लक भव ग्रहण रूप अल्प आयुष्य के भी प्राणातिपात आदि हेतु प्रयुक्त होते हैं।
अत: कथमभिधीयते सविशेषणप्राणातिपातादिवर्ती जीव आपेक्षिकी चाल्पायुष्कतेति?,
प्रश्न—सविशेषण प्राणातिपात आदिवर्ती जीव की अपेक्षा अल्पआयुष्कता है यह कैसे जाना जाता है?
उच्यते, अविशेषणत्वेऽपि सूत्रस्य प्राणातिपातादे-र्विशेषणमवश्यं वाच्यम्, यत इतस्तृतीयसूत्रे प्राणाति-पातादित एव अशुभदीर्घायुष्टां वक्ष्यति, न हि समानहेतो: कार्यवैषम्यं युज्यते, सर्वत्रानाश्वासप्रसङ्गात्, तथा समणोवासगस्स णं भते! तहारूवं समणं वा माहणं वा अफासु एणं अणेसणिज्जेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पडिलाभे माणस्स किं कज्जइ?,
समाधान—सूत्र के विशेषण रहित होने पर भी प्राणातिपात आदि विशेषण अवश्य वाच्य है, क्योंकि यहां तृतीय सूत्र में प्राणातिपात आदि से ही अशुभ दीर्घ आयु कहा जाएगा। हेतु के समान होने पर कार्य में वैषम्य नहीं होता है। अन्यथा सर्वत्र अविश्वास का प्रसंग होगा। तथा—भंते! तथारूप श्रमण, माहन को अप्रासुक अनेषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वादय से प्रतिलाभित करनेवाले श्रमणोपासक के क्या होता है—उसे क्या फल मिलता है?
गोयमा!, बहुतरिया से निज्जरा कज्जइ, अप्पतराए से पावे कम्मे कज्जइ (भगवती. ८।६।२४६) त्ति भगवती-वचनश्रवणादवसीयते नैवेयं क्षुल्लकभवग्रहण-रूपाऽ-ल्पायुष्टा, न हि स्वल्पपाप-बहुनिर्जरानिबन्धन-स्यानुष्ठानस्य क्षुल्लक-भवग्रहण-निमित्तता सम्भाव्यते, जिनपूजनाद्यनुष्ठानस्यापि तथाप्रसङ्गात्, अथाप्रासुक-दानस्य भवतूक्ताऽल्पायुष्टा, प्राणातिपात-मृषावादयोस्तु क्षुल्लकभवग्रहणमेव फल-मिति, नैतदेवम्,
गौतम! उसे बहुतर निर्जरा होती है, अल्पतर पापकर्म का बंध होता है।
भगवती के इस वचन श्रवण से यह जाना जाता है कि यह क्षुल्लक भव ग्रहण रूप अल्प आयुष्कता नहीं है। जिस अनुष्ठान से अल्प पाप और बहुत निर्जरा होती है उनमें क्षुल्लक भव निमित्तता संभावित नहीं है। अन्यथा जिन पूजन आदि अनुष्ठान के भी वैसा ही प्रसंग होगा। यहां आप्रासुक दान से अल्प आयुष्कता कही गई है। प्राणातिपात, मृषावाद आदि का फल भी क्षुल्लक भव ग्रहण ही है।
एकयोग-प्रवृत्तत्वाद् अविरुद्धत्वाच्चेति। अथ मिथ्यादृष्टिश्रमण-ब्राह्मणानां यदप्रासुकदानं ततो निरुपचरितैवाल्पायुष्टा युज्यते। इतराभ्यां तु को विचार इति?,
यह ऐसा नहीं है। क्योंकि एक योग में प्रवृत्त होने से और अविरुद्ध होने से, मिथ्यादृष्टि श्रमण, ब्राह्मणों को जो अप्रासुक दान दिया जाता है उसका तो फल निरुपचार से ही अल्प आयुष्कता है। अन्य (सम्यक्दृष्टि श्रमण आदि) के तो विचार की अपेक्षा ही क्या है?
नैवम्, अप्रासुकेनेति तत्र विशेषणस्यानर्थकत्वात्, प्रासुक-दानस्यापि अल्पायुष्कफलत्वाविरोधाद्, उक्तं च भगवत्याम्—
समाधान—ऐसा नहीं है। क्योंकि वहां अप्रासुक विशेषण ही निरर्थक है। प्रासुक दान का भी अल्प आयुष्य फल से अविरोध है। भगवती में भी कहा है—
समणोवासगस्स णं भते! तहारूवं अस्संजय-विरय-पडिहयपच्चक्खाय-पाव कम्मं फासुएण वा अफासुएण वा एसणिज्जेण वा अणेसणिज्जेण वा असणं पाण-खाइम-साइमेणं पडिलाभे-माणस्स किं कज्जइ?,
भंते! तथारूप असंयती अप्रतिहत अप्रत्याख्यातपापकर्मा को प्रासुक अथवा अप्रासुक, एषणीय अथवा अनेषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य से प्रतिलाभित करने वाले श्रमणोपासक के क्या होता है—उसे क्या फल मिलता है?
गोयमा!, एगंतसो से पावे कम्मे कज्जइ, नत्थि से काइ निज्जरा कज्जइ (भग. ८।६।२४७) त्ति,
गौतम! उसे एकांतत: पापकर्म का बंध होता है, कोई भी निर्जरा नहीं होती।
यच्च पापकर्मण एव कारणं तदल्पायुष्टाया अपि कारणमिति।
और जो पाप कर्म के कारण है वह अल्प आयुष्यकता के भी कारण है।
नन्वेवं प्राणातिपात-मृषावादावप्रासुकदानं च कर्त्तव्यमापन्नमिति?,
प्रश्न—क्या इस प्रकार प्राणातिपात,मृषावाद और अप्रासुक दान करणीय है।
उच्यते, आपद्यतां नाम भूमिकापेक्षया, को दोष:?, यत:—
समाधान—भूमिका भेद से इनके होने में क्या दोष है, (अर्थात् ये किए जा सकते हैं।) क्योंकि—
अधिकारिवशाच्छास्त्रे, धर्मसाधनसंस्थिति:।
व्याधिप्रतिक्रियातुल्या, विज्ञेय गुणदोषयो:।।
(हारि. २।५)
धर्म साधन की संस्थिति शास्त्र में अधिकारी के वश से रोग चिकित्सा व्यवस्था की भांति गुण और दोष को जानकर तदनुरूप ज्ञातव्य है।
तथा च गृहिणं प्रति जिनभवनकारणफलमुक्तम्—
गृहस्थों के लिए जिन भवन के कारण का फल कहा है—
एतदिह भावयज्ञ: सद्गृहिणो जन्मफलमिदं परमम्।
अभ्युदयाव्युच्छित्त्या नियमादपवर्गबीजमिति।।
(षोडशक. ६/१४)
यह भावयज्ञ है। सद्गृहस्थों के लिए यह जन्म का परम फल है। अभ्युदय के कारण निरन्तरित होने से यह नियमत: मोक्ष का बीज है।
तथा—
और—
भण्णइ जिणपूयाए कायवहो जइ वि होइ उ कहिंचि।
तह वि तई परिसुद्धा गिहीण कूवाहरणजोगा।।
जिनपूजा में कहीं-कहीं कायवध होता है। तथापि वह जिनपूजा गृहस्था के लिए परिशुद्ध जाननी चाहिए। जैसे—कूप खनन।
असदारंभपवत्ता जं च गिही तेण तेसिं विन्नेया।
तन्निव्वित्तिफलच्चिय एसा परिभावणीयमिदं।।
(पञ्चा. ४।४२-४३)
समाधान के अनंतर कहते हैं—गृहस्थ असद् आरंभ में प्रवृत्त होते हैं। इसलिए यह जिनपूजा उनके लिए निवृत्ति के फल की तरह है, ऐसा पर्यालोचनीय है।
दानाधिकारे तु श्रूयते द्विविधा: श्रमणोपासका: संविग्नभाविता लुब्धकदृष्टान्तभाविताश्चेति, यथोक्तम्—
दानाधिकार में दो प्रकार के श्रमणोपासक सुने जाते हैं—संविग्न भावित और लुब्धक दृष्टान्त भावित। जैसा कहा है—
संविग्गभावियाणं लोद्धयदिट्ठंतभावियाणं च।
मोत्तृण खेत्तकाले भावं च कहिंति सुद्धुञ्छं।।
(निभा. १६४९)
श्रावकों के समक्ष इन दो के एषणा दोषों का कथन करना चाहिए—संविग्नभावितों के तथा लुब्धक दृष्टांत भावितों के। इन दोनों प्रकार के श्रावकों के समक्ष शुद्ध उञ्छ का कथन करते हैं और द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के प्रसंग में वे उन्हें अपवाद पद की जानकारी देते हैं।
तत्र लुब्धकदृष्टान्तभाविता यथाकथञ्चिद्ददति, संविग्नभावितास्त्वौचित्येनेति, तच्चेदम्—
लुब्धक दृष्टान्त भावित जो कुछ भी देते हैं और संविग्नभावित औचित्य से देते हैं। वह इस प्रकार है—
संथरणम्मि असुद्धं दोण्ह वि गेण्हन्त-देंतयाणऽहियं।
आउरदिद्रंतेणं तं चेव हितं असंथरणे।।
(निभा. १६५०)
यदि प्रासुक-एषणीय आहार से संस्तरण हो सकता है तो आशुद्ध देने वाले और लेने वाले दोनों के अहित-अपथ्य होता है। असंस्तरण की स्थिति में वही अशुद्ध अशन-पान हितकारी हो जाता है। यहां आतुर रोगी का दृष्टांत है। (रोगी के किसी अवस्था में अन्न, औषधि आदि अपथ्य हो जाती है तथा कभी वही पथ्य बन जाती है।)
तथा णायागयाणं कप्पणिज्जाणं अन्न-पाणाईणं दव्वाणं देस-काल-सद्धा-सक्कार-कमजुयं (आव. सू. ६) इत्यादि।
न्यायोपार्जित कल्पनीय अशन, पान आदि द्रव्यों का दान कैसे दे? देश, काल, श्रद्धा, सत्कार तथा क्रमयुक्त देना चाहिए अर्थात् जिस स्थान में जिस समय जैसा आहार आदि हो, वह श्रद्धा एवं सत्कारपूर्वक देय है।
क्वचित् पाणे अतिवायित्ता मुसं ववित्तेत्येवं भवतिशब्दवर्जा वाचना, तत्रापि स एवार्थ:, क्त्वाप्रत्ययान्तता वा व्याख्येया, प्राणानतिपात्य मृषोक्त्वा श्रमणं प्रतिलम्भ्य अल्पायुष्टया कर्म बध्नन्तीति प्रक्रम:, शेषं तथैव, अथवा प्रतिलम्भनस्थानकस्यैवेतरे विशेषणे, तथाहि-प्राणानतिपात्याधाकर्मादिकरणतो मृषोक्त्वा यथा 'अहो साधो! स्वार्थसिद्धमिदं भक्तादि कल्पनीयं वा, न शङ्का कार्या' इत्यादि, तत: प्रतिलम्भ्य तथा कर्म कुर्वन्तीति प्रक्रम:, इह च द्वयस्य विशेषणत्वेन एकस्य विशेष्यत्वेन त्रिस्थानकत्वमगन्तव्यम्, गम्भीरार्थ चेदं सूत्रमतोऽन्यथाऽपि भावनीयमिति।
कहीं-कहीं प्राणातिपात कर, असत्य बोलकर, 'भवति' शब्द को छोड़कर वाचना है। वहां भी उसका यही अर्थ है। अथवा (क्त्वा प्रत्ययान्त) से व्याख्येय है। प्राणों का अतिपात कर, मृषा बोलकर, श्रमण को प्रतिलाभित कर अल्प आयुष्कता से कर्म बांधता है, यह प्रक्रम है। शेष उसी प्रकार है अथवा प्रलम्भन स्थान के ही दूसरे विशेषण है, जैसे—प्राणों का अतिपात कर, आधा-कर्म आदि कर, झूठ बोलकर, जैसे—'हे साधु! यह भोजन आदि स्वयं के लिए बना हुआ कल्पनीय है। इसमें शंका करणीय नहीं है।' तब उसे देकर वैसे कर्म करते हैं, यह प्रक्रम है। यहां दो विशेषण और एक विशेष्य से त्रिस्थानक जानना चाहिए। यह गंभीर अर्थवाला है। सूत्रकार के द्वारा इसका अर्थ अन्य प्रकार से भी भावनीय है।
अल्पायुष्कताकारणान्युक्तान्यधुनेतद्विपर्ययस्यैतान्येव विपर्यस्ततया कारणान्याह—तिहीत्यादि प्राग्वदवसेयम्, नवरं दीहाउयत्ताए त्ति शुभदीर्घायुष्टायै शुभदीर्घायुष्टया वेति प्रतिपत्तव्यम्, प्राणातिपातविरत्यादीनां दीर्घायुष: शुभस्येव निमित्तत्वाद्, उक्तं च—
अल्प आयुष्कता के कारणों को कहा गया। अब उसके ही विपरीत दीर्घ आयुष्कता के कारणों को कहते हैं। 'तिहि' इत्यादि पूर्ववत् ज्ञातव्य है। तथापि दीर्घ आयुष्कता शुभ दीर्घ आयुष्कता अथवा शुभ दीर्घ आयुष्य से जानना चाहिए। क्योंकि प्राणातिपातविरति आदि शुभ दीर्घ आयुष्य का निमित्त है। कहा भी है—
महवय अणुव्वएहि य बालतवोऽकामनिज्जराए य।
देवाउयं निबंधइ सम्मद्दिट्ठी य जो जीवो।।
(बन्ध. २३)
महाव्रत, अणुव्रत, बालतप और अकाम-निर्जरा से सम्यक् दृष्टि जीव देव आयुष्य का निबंधन करता है।
तथा—
और—
परयईए तणुकसाओ दाणरओ सील-संजमविहूणो।
मज्झिमगुणेहिं जुत्तो मणुयाउं बंधए जीवो।।
(बन्ध. २२)
प्रकृति से तनु (अल्प) कषाय वाला, दान में रत रहने वाला, शील संयम से रहित, मध्यम गुणों से युक्त जीव मनुष्य आयु का बंधन करता है।
देव-मनुष्यायुषी च शुभे इति। तथा भगवत्यां दानमुद्दिश्योक्तम्—
देव और मनुष्य आयु शुभ है। भगवती में दान को लक्ष्य कर कहा है—
समणोवासयस्स णं भंते! तहारूवं समणं वा २ फासुएसणिज्जेणं असण ४ पडिलाभेमाणस्स किं कज्जइ?,
भंते! तथारूप श्रमण को प्रासुक एषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य से प्रतिलाभित करनेवाले श्रमणोपासक के क्या होता है—उसे क्या फल मिलता है?
गोयमा!, एगंतसो से निज्जरा कज्जइ, नत्थि से पावे कम्मे कज्जइ (भग. ८।६।२४५) इति, यच्च निर्जराकारणं तच्छुभदीर्घायु:कारणतया न विरुद्धम्, महाव्रतवदिति।
गौतम! उसके एकांतत: निर्जरा होती है, पाप कर्म का बंध नहीं होता। जो निर्जरा का कारण है, वह शुभ दीर्घ आयुष्कता से विरुद्ध नहीं है, जैसे—महाव्रत।
अनन्तरमायुषो दीर्घताकारणान्युक्तानि, तच्च शुभाशुभमिति तत्रादौ तावदशुभायुदीर्घताकारणान्याह—तिहीत्यादि प्राग्वत्, नवरम् अशुभदीर्घायुष्टायै इति नारकायुष्कायेति भाव:, तथाहि—अशुभं च तत् पाप-प्रकृतिरूपत्वात् दीर्घं च तस्य जघन्यतोऽपि दशवर्ष-सहस्रस्थितिकत्वादुत्कृष्टतस्तु त्रयस्त्रिंशत्सागरोपमरूप-त्वादशुभदीर्घम्, तदेवंभूतामायु: जीवितं यस्मात् कर्मणस्तदशुभदीर्घायु:, तद्धावस्तत्ता, तस्यै तया वेति, प्राणान् प्राणिन इत्यर्थोऽतिपातयिता भवति मृषावादं वक्ता भवति तथा श्रमण-माहनादीनां हीलनादि कृत्वा प्रतिलम्भयिता भवतीत्यक्षरघटना, हीलनं तु जात्याद्युद्घट्टनत:, निन्दनं मनसा, खिंसनं जनसमक्षम्, गर्हणं तत्समक्षम्, अपमाननमनभ्युत्थानादिभि:, अन्यतरेण बहुनां मध्ये एकतरेण, क्वचित्त्वन्यतरेणेति न दृश्यते, अमनोज्ञेन स्वरूपतोऽशोभनेन कदन्नादिनाऽत एवाऽप्रीतिकारकेण, भक्तिमतस्त्वमनोज्ञमपि मनोज्ञमेव, तत्फलत्वाद्, आर्यचन्दनाया इव, आर्यचन्दनया हि कुल्माषा: सूर्प्पकोणकृता भगवते महावीराय पञ्चदिनोनषाण्मासिकक्षपणपारणके दत्ता:, तदैव च तस्या लोहनिगडानि हेममयनूपुरौ सम्पन्नौ, केशा: पूर्ववदेव जाता:, पञ्चवर्णविविधरत्नराशिभिर्गेहं भृतम्, सेन्द्रदेव-दानव-नरनायकैरभिनन्दिता कालेनावाप्तचरित्रा च सिद्धिसौधशिखरमुपगतेति।
अनंतर सूत्र में दीर्घायुष्कता के कारणों को कहा है। वह शुभ और अशुभ दोनों है। उनमें पहले अशुभ दीर्घ आयुष्कता के कारणों को कहते हैं—तिहि' इत्यादि पूर्ववत् है। तथापि अशुभ दीर्घ आयुष्य से तात्पर्य है नरकायुष्कता। जैसे कहा है—वह पाप प्रकृति रूप होने से अशुभ है। जघन्यत: भी दस हजार वर्ष और उत्कृष्ट अशुभ तेतीस सागरोपम होने से दीर्घ है। ऐसा आयुष्य जिस कर्म से है, वह अशुभ दीर्घायु है। उसके भाव में उससे, उसके द्वारा अथवा उसका इस प्रकार है—वह प्राणों का अतिपात करने से, मृषावाद बोलने से, तथा श्रमण-माहन आदि की हीलना-अवहेलना आदि करके अशुभ दीर्घ आयुष्कता होती है यह शब्दार्थ है। जाति आदि के उद्घाटन से हीलना होती है। मन से निंदा, जनसमक्ष अवज्ञा, (गुरु आदि के) सम्मुख गर्हा और अनभ्युत्थान आदि से अपमान या इन सबमें से किसी एक हेतु से (अशुभ दीर्घायुष्य का बन्ध करता है) कहीं 'अन्यतरेण' पाठ दिखाई नहीं देता है। अमनोज्ञ-स्वरूपत: कुत्सित अन्न आदि से अशोभन होने से अप्रीतिकारक (आहार से) भक्ति भाव से तो अमनोज्ञ भी मनोज्ञ ही है क्योंकि उसका फल (मनोज्ञ) होने से, जैसे—आर्या चंदनबाला। आर्या चंदनबाला के द्वारा (गृहस्थ जीवन में) भगवान् महावीर को पांच महीने पच्चीस दिन की तपस्या के पारणे में सूप के कोने में रखे हुए उड़द दिये गये थे। उस समय उसकी लोहमय बेड़ियां स्वर्णमय नुपूरों में परिवर्तित हो गई। केश पूर्ववत् ही हो गए। घर पांच वर्ण के विविध रत्नसमूह से भर गया। इंद्र सहित देव, मानव और राजा के द्वारा वह अभिनंदित हुई। यथासमय चारित्र प्राप्त किया तथा सिद्धि भवन के शिखर को प्राप्त हुई।
इह च सूत्रेऽशनादि प्रासुकाप्रासुकत्वादिना न विशेषितम्, हीलनादिकर्त्त: प्रासुकादि-विशेषणस्य फलविशेषं प्रत्यकारणत्वात्, मत्सरजनित-हीलनादिविशेषणानामेव प्रधानतया तत्कारणत्वादिति। प्राणातिपात-मृषावादयोदानविशेषणपक्षव्याख्यानमपि घटत एव, अवज्ञादानेऽपि प्राणातिपातादेर्हश्यमानत्वादिति, भवति च प्राणातिपातादेर्नरकायु:, यदाह—
यहां सूत्र में अशन आदि प्रासुक और अप्रासुक विशेषित नहीं है। किन्तु हीलना आदि करने वालों के प्रासुक आदि विशेषण के फल विशेष के प्रति अकारणता है। यहां मात्सर्य जनित हीलना आदि विशेषणों को ही प्रधानतया उसका कारण बताया है। प्राणातिपात, मृषावाद की दान के विशेषण पक्ष में भी व्याख्या घटित होती है क्योंकि अवज्ञा दान में भी प्राणातिपात आदि की दृश्यमानता है। प्राणातिपात आदि से नरकायु होती है। जैसे कहा है—
मिच्छादिट्ठी महारंभपरिग्गहो तिव्वलोहनिस्सीलो।
नरयाउयं निबंधइ पावमती रोद्दपरिणामो।।
(बन्ध. २०)
पापमति, रौद्र परिणामी, मिथ्यादृष्टि के महाआरंभ, महापरिग्रह, तीव्रलोभ तथा नि:शीलता से नरकायुष्य का बंधन होता है।
उक्तविपर्ययेणाधुनेतरदाह—तिहिं ठाणेहीत्यादि पूर्ववत्। नवरं वन्दित्वा स्तुत्वा नमस्यित्वा प्रणम्य सत्कारयित्वा वस्त्रादिना सन्मानयित्वा प्रतिपत्तिविशेषेण कल्याणं समृद्धि:, तद्धेतुत्वात् साधुरपि कल्याणम्, एवं मंगलं विघ्नक्षय:, तद्योगान्मङ्गलम्, दैवतमिव देवतेव दैवतम्, चैत्यमिव जिनादिप्रतिमेव चैत्यं श्रमणं पर्युपास्य उपसेव्येति, इहापि प्रासुकाप्रासुकतया दानं न विशेषितम्, पूर्वसूत्र-विपर्ययत्वादस्य, पूर्वसूत्रस्य चाविशेषणतया प्रवृत्तत्वादिति, न च प्रासुकाप्रासुकदानयो: फलं प्रति न विशेषोऽस्ति, पूर्वसूत्रयोस्तस्य प्रतिपादितत्वात्, तस्मादिह प्रासुकैषणीयस्य कल्पा(ल्प्या?) प्राप्तावितरस्य चेदं फलमवसेयम्, अथवा भावप्रकर्षविशेषादनेषणीयस्यापीदं फलं न विरुध्यते, अचिन्त्यत्वाच्चित्तपरिणते:, सा हि बाह्यस्यानुगुणतयैव न फलानि साधयति, भरतादीनामि-वेति, इह च प्रथममल्पायु: सूत्रं द्वितीयं तद्विपक्ष: तृतीयमशुभदीर्घायु: सूत्रं चतुर्थं तद्विपक्ष इति न पुनरुक्ततेति।
विलोम से कथन किया गया। अब इससे इतर (अनुलोम) का कथन करते हैं। 'तिहिं ठाणेहिं आदि पूर्ववत् है। स्तुति कर, प्रणाम कर, वस्त्र आदि से सत्कार कर, प्रतिपत्ति विशेष से सम्मान कर, कल्याण-समृद्धि का हेतु होने से साधु भी कल्याण है, और मंगल अर्थात् विघ्न क्षय, उसके योग से साधु मंगल है और देवता की तरह ही देवता, चैत्य की तरह जिन आदि की प्रतिमा रूप चैत्य, श्रमण की पर्युपासना कर। यहां भी प्रासुक और अप्रासुक रूप से दान विशेषित नहीं है, क्योंकि यह पूर्व सूत्र का विलोम है। यहां पूर्वसूत्र अविशेषणता से प्रवृत्त है। पूर्वसूत्रों में प्रतिपादित होने से यहां प्रासुक, अप्रासुक दान और उसके फल के प्रतिविशेष का कथन किया है। इसलिए यहां प्रासुक-एषणीय का कल्प्य प्राप्त और इतर यह फल जानना चाहिए। अथवा भाव प्रकर्ष से अनेषणीय का भी यह फल विरुद्ध नहीं है। क्योंकि चित्त की परिणति अचिन्त्य है। बह बाह्य के अनुरूप ही फलों को नहीं देता, भरत (चक्रवर्ती) की भांति। यहां प्रथम अल्पायु सूत्र है। दूसरा उसका प्रतिपक्षी सूत्र है, तृतीय सूत्र अशुभ दीर्घायु का तथा चतुर्थ उससे विपरीत (शुभ दीर्घायु) का है। अत: यहां पुनरुक्तता नहीं है।
सू. २१-२५. तओ गुत्तीओ....वेमाणियाणं।
(टी.) प्राणानतिपातनादि च गुप्तिसद्धावे भवतीति गुप्तीराह—तओ इत्यादि कण्ठ्यम्। नवरं गोपनं गुप्ति: मन:प्रभृतीनां कुशलानां प्रवर्तनमकुशलानां च निवर्त्तनमिति, आह च—
प्राणों का अनतिपात गुप्ति (विरमण) के होने पर होता है। अत: गुप्ति का स्वरूप कहते हैं—'तओ इत्यादि’। यह स्पष्ट है। गोपन करना गुप्ति है। मन: प्रभृति कुशल का प्रवर्तन और अकुशल का निवर्तन गुप्ति है। कहा भी है—
मणगुत्तिमाइयाओ गुत्तीओ तिन्नि समयकेऊहिं।
पवियारेयररूवा णिहिडाओ जओ भणियं।।
सिद्धांतविज्ञों के द्वारा मनोगुप्ति आदि तीनों गुप्तियां प्रविचार (प्रवृत्ति) और अप्रविचार (निवृत्ति) उभयरूप निर्दिष्ट है।
समिओ णियमा गुत्तो गुत्तो समियत्तणम्मि भइयव्वो।
कुसलवइमुईरेंतो जं वइगुत्तो वि समिओ वि।।
(निभा. ३७, बृभा. ४४५१)
जो मुनि समित है, वह नियमत: गुप्त है। जो गुप्त है वह समितत्व में विकल्पनीय है। प्रश्न है कि जो समित है वह नियमत: गुप्त कैसे? जो कुशल अर्थात् निरवद्य वचन की उदीरणा करता है, वह वाक् समित और गुप्त भी है।
एताश्चतुर्विंशतिदण्डके चिन्त्यमाना मनुष्याणामेव, तत्रापि संयतानाम्, न तु नारकादीनामित्यत आह—संजयमणुस्साणमित्यादि कण्ठ्यम्।
चौबीस दंडकों में इनका विचार करने पर ये मनुष्यों के ही होते है। उनमें भी संयतियों में है, न कि नारक आदि में। इसलिए यहां कहा है—संयत मनुष्यों में इत्यादि। यह स्पष्ट है।
उक्ता गुप्तयस्तद्विपर्ययभूता अथागुप्तीराह—तओ इत्यादि कण्ठ्यम्। विशेषतश्चतुर्विंशतिदण्डके एता अतिदिशन्नाह—एवमित्यादि, एवमिति सामान्यसूत्र-वन्नारकादीनां तिस्रोऽगुप्तयो वाच्या:, शेषं कण्ठ्यम्, नवरमिहैकेन्द्रियविकलेन्द्रिया नोक्ता:, वाङ्-मनसयोस्तेषां यथायोगमसम्भवात्, संयतमनुष्या अपि नोक्ता:, तेषां गुप्तिप्रतिपादनादिति।
गुप्तियां कही गई। अब उसकी प्रतिपक्षी अगुप्ति कहते हैं—'तओ इत्यादि’ स्पष्ट है। विशेषत: चौबीस दंडकों में इन्हें निरूपित करते हुए कहते हैं—'एवं इत्यादि'। एवं अर्थात् सामान्य सूत्र की तरह नारक आदि में तीन अगुप्ति वाच्य है, शेष सुज्ञात है। तथापि एकेन्द्रिय और विकलेन्द्रिय कहे नहीं गए हैं। क्योंकि उनके यथायोग वाङ् और मन नहीं हो सकते। संयत मनुष्य भी नहीं कहे गए हैं क्योंकि उनमें गुप्ति का प्रतिपादन किया गया है।
अगुप्तयश्चात्मन: परेषां च दण्डानि भवन्तीति दण्डान्निरूपयन्नाह—तओ दण्डेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं मनसा दण्डनमात्मन: परेषां चेति मनोदण्ड:, अथवा दण्ड्यते अनेनेति दण्ड:, मन एव दण्डो मनोदण्ड इति, एवमितरावपि, विशेषचिन्तायां चतुर्विंशतिदण्डके नेरइयाणं तओ दंडा इत्यादि यावद्वैमानिकानामिति सूत्रं वाच्यम्, नवरं विगलिंदियवज्जं ति एक-द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियान् वर्जयित्वेत्यर्थ:, तेषां हि दण्डत्रयं न सम्भवति, यथायोगं वाङ्-मनसयोरभावादिति।
अगुप्ति स्वयं और दूसरों को दंडित करने वाली होती है। अत: दंड का निरूपण करते हुए कहते हैं—'तओ दंड इत्यादि'। यह स्पष्ट है। मन से स्वयं अथवा औरों को दंड देना मनोदंड है। अथवा जिससे दंडित किया जाए, वह दंड है। मन ही जिस दंड का हेतु है, वह मनोदंड है। इसी प्रकार वचन दंड और काय दंड है। चौबीस दंडक का विशेष चिंतन करने पर नेरयिकों में तीन दंड हैं। यावत् वैमानिक तक यह सूत्र वाच्य है। यहां विकलेन्द्रिय वर्ज्य का तात्पर्य एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय को छोड़कर है। उनके तीन दंड नहीं होते हैं। यथायोग वाणी और मन का अभाव होता है। (एकेन्द्रिय में वाणी तथा मन और विकलेन्द्रिय में मन नहीं होता है।
सू. २६. तिविहा गरहा.....अकरणयाए।
(टी.) दण्डश्च गर्हणीयो भवतीति गर्हां सूत्राभ्यामाह—तिविहेत्यादि सूत्रद्वयं गतार्थम्, गर्हते जुगुप्सते दण्डं स्वकीयं परकीयम् आत्मानं वा कायसा वि त्ति सकारस्यागमिकत्वात् कायेनाप्येक:, कथमित्याह-पापानां कर्म्मणामकरणतया हेतुभूतया, हिंसाद्यकरणे-नेत्यर्थ:, कायगर्हा हि पापकर्माप्रवृत्यैव भवतीति भाव:, उक्तं च—
दंड गर्हणीय होता है, अत: गर्हा सूत्रों को कहते हैं—तिविहा इत्यादि'। सूत्रद्वय सुज्ञात है। कोई अपनी या दूसरे की आत्मा के दंड की काया से जुगुप्सा—गर्हा करते हैं। यहां 'कायसा' में सकार आगमिक है। कायसा के स्थान पर कायेन भी (हो सकता है।) कैसे गर्हा करते हैं, इसे बताते हैं—पाप कर्मों की प्रवृत्ति न करके/पाप कर्मों के हेतुभूत हिंसा आदि न करने से, यह इसका तात्पर्य है। काय गर्हा पाप कर्म में प्रवृत्ति न करने से ही होती है, यह इसका भाव-हार्द है। कहा भी है—
पापजुगुप्सा तु तथा सम्यक् परिशुद्धचेतसा सततम्।
पापोद्वेगोऽकरणं तदचिन्ता चेत्यनुक्रमत:।।
(षोडशक. ४।५)
सम्यक् परिशुद्ध चित्त से सतत पाप का उद्वेग न करना तथा उसका चिन्तन न करना यह अनुक्रम से पाप जुगुप्सा है।
अथवा पापकर्मणामकरणतायै तदकरणार्थ त्रिधाऽपि गर्हते, अथवा चतुर्थ्यर्थे षष्ठी, तत: पापेभ्य: कर्म्मभ्यो गर्हते, तानि जुगुप्सत इत्यर्थ:, किमर्थम्? अकरणतायै 'मा कार्षमहमेतानि' इति।
अथवा पापकर्मों की अकरणता के लिए, उन्हें न करने के लिए त्रिविध-मन, वचन और काय से गर्हा करता है। अथवा यहां चतुर्थी विभक्ति के लिए षष्ठी विभक्ति है। इसलिए पापकर्मों से गर्हा करता है। उनकी जुगुप्सा करता है—यह अर्थ है। गर्हा क्यों करता है? अकरणता के लिए (अब तक जो पाप कर्म करता रहा उनकी वास्तविक गर्हा यही है कि) मैं ये पापकर्म न करू।
दीहं पेगे अद्धं ति दीर्घं कालं यावत्, तथा कायमप्येक: प्रतिसंहरति निरुणद्धि, कया? पापानां कर्म्मणामकरणतया हेतुभूतया, तदकरणेन तदकरणतायै वा तेभ्यो वा गर्हते, कायं वा प्रतिसंहरति तेभ्य:, अकरणतायै तेषामेवेति।
दीहं—एक व्यक्ति दीर्घकाल तक काया का भी प्रतिसंहरण करता है—निरोध करता है। किससे प्रतिसंहरण करता है? पापकर्मों से, जो अकरणता के हेतुभूत है। उसे अकरण से या अकरणता के लिए उनकी गर्हा करता है। अथवा उनके ही अकरणता के लिए उनसे काया का प्रतिसंहरण करता है।
सू. २७. तिविहे पच्चक्खाणे ....अकरणताए।
(टी.) अतीते दण्डे गर्हा भवति, सा चोक्ता, भविष्यति च प्रत्याख्यानमिति सूत्रद्वयेन तदाह तिविहेत्यादि गतार्थम्, नवरं गरिह त्ति गर्हायाम्, आलापकौ चेमौ 'मणसे' त्यादि: 'कायसा वेगे पच्चक्खाइ पावाणं कम्माणं अकरणयाए' इत्येतदन्त एक:, ‘अहवा पच्चक्खाणे तिविहे पं.तं.—दीहं पेगे अद्ध पच्चक्खाइ, रहस्सं पेगे अद्धं पच्चक्खाइ, कायं पेगे पडिसाहरति पावाणं कम्माणं अकरणयाए! इति द्वितीय:, तत्र कायमप्येक: प्रतिसंहरति पापकर्म्माकरणाय अथवा कायं प्रतिसंहरति पापकर्म्मभ्योऽकरणाय तेषामेवेति।
अतीत के दंड की गर्हा होती है, वह कही गई है। भविष्य के लिए प्रत्याख्यान है। उसे दो सूत्रों से कहते हैं—'तिविहे पच्चक्खाणे' यह सुज्ञात है। 'गरिह' अर्थात् गर्हा में यह आलापक 'मनसा इत्यादि', पाप कर्मों की अकरणता के लिए कोई शरीर से प्रत्याख्यान करता है, यह एक आलापक है। अथवा प्रत्याख्यान त्रिविध प्रज्ञप्त है—'दीहं पेगे.....यह द्वितीय आलापक है। यहां पाप कर्मों को न करने के लिए कोई (एक) काय का प्रतिसंहरण करता है। अथवा उन्हें न करने के लिए ही पाप कर्मो से प्रतिसंहरण करता है।
सू. २८-३५. तओ रुक्खा....भाइलग्गा।
(टी.) पापकर्मप्रत्याख्यातारश्च परोपकारिणो भवन्तीति तदुपदर्शनाय दृष्टान्तभूतवृक्षाणां तद्दार्ष्टान्तिकानां च पुरुषाणां प्ररूपणार्थमाह—तओ रुक्खेत्यादि सूत्रद्वयम्, पत्राण्युपगच्छति प्राप्नोति पत्रोपग:, एवमितरौ। एवमेवेति दार्ष्टान्तिकोपनयनार्थ:, पुरुषजातानि पुरुषप्रकारा यथा पत्रादियुक्तत्वेनोपकारमात्र-विशिष्ट-विशिष्टतरोपकारकारिणोऽर्थिषु वृक्षा: तथा लोकोत्तरपुरुषा: सूत्रार्थोभयदानादिना यथोत्तरमुपकार-विशेषकारित्वात् तत्समाना मन्तव्या:, एवं लौकिका अपीति, इह च 'पत्तोवग' इत्यादौ वाच्ये पत्तोवा इत्यादि प्राकृतलक्षणवशादुक्तम्, 'समाण' इत्यत्रापि 'सामाण' इति।
पापकर्म के प्रत्याख्याता (प्रत्याख्यान करने वाले) परोपकारी होते है, अत: उन्हें प्रदर्शित करने के लिए उसके दष्टांतभूत उपमान वृक्ष और दार्ष्टान्तिक उपमेय पुरुषों की प्ररूपणा के लिए कहते हैं—तओ रुक्खा' आदि दो सूत्र हैं। जिसके पत्र होते हैं, प्राप्त है, वह पत्रोपग है। इसी प्रकार अन्य है। 'एवं' एव का तात्पर्य दार्ष्टान्तिक के उपनयन हेतु है। पुरुष जात-पुरुषों के प्रकार। जैसे-पत्र आदि युक्त होने से वृक्ष उपकार में विशिष्ट से विशिष्टतर होते हैं, वे प्रार्थियों के उपकारकारक होते हैं। उसी प्रकार लोकोत्तर पुरुष सूत्र, अर्थ और सूत्रार्थ प्रदान करने से उत्तरोत्तर विशेष उपकारक होने से वृक्षवत् ज्ञातव्य हैं। इसी प्रकार लौकिक पुरुष भी हैं। यहां 'पत्तोवग' इत्यादि कथन में प्राकृत लक्षण के कारण 'पत्तोवा' कहा गया है। समाण' के स्थान पर सामाण भी (प्राकृत शैली के कारण है।)।
अथ पुरुषप्रस्तावात् पुरुषान् सप्तसूत्र्या निरूपयन्नाह तओ इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं नामपुरुष: पुरुष इति नामैव, स्थापनापुरुष: पुरुषप्रतिमादि, द्रव्यपुरुष: पुरुषत्वेन य उत्पत्स्यते उत्पन्नपूर्वो वेति, विशेषोऽत्रेन्द्रसूत्राद् द्रष्टव्यो भवति, अत्र भाष्यगाथा—
यहां पुरुष की व्याख्या के सात सूत्रों से पुरुषों का निरूपण करते हुए कहते हैं—तओ इत्यादि....। ये सूत्र सुस्पष्ट है। नाम पुरुष-पुरुष नाम ही होना। स्थापना पुरुष-पुरुष की प्रतिमा आदि। द्रव्य पुरुष—पुरुष रूप से उत्पन्न होगा अथवा पूर्व में उत्पन्न था। यहां विशेष व्याख्या इंद्र सूत्र से द्रष्टव्य है। भाष्य गाथा इस प्रकार है—
आगमतोऽणुवयुत्तो इतरो दव्वपुरिसो तिधा ततिओ।
एगभवियाति तिविधो मूलुत्तरणिम्मितो वा वि।।
(विभा. २५६३)
द्रव्य पुरुष के दो भेद हैं—आगमत: और नोआगमत:। आगमत: द्रव्य पुरुष अनुपयुक्त होता है। नोआगमत: द्रव्यपुरुष के तीन भेदों में तृतीय भेद (तद्व्यतिरिक्त द्रव्यपुरुष) के एक भविक आदि (एक भविक, बद्धायुष्क और अभिमुखनामगोत्र) तीन प्रकार हैं। अथवा तद्व्यतिरिक्त द्रव्य पुरुष के दो भेद—१. मूल गुण निर्मित २. उत्तर गुण निर्मित।
मूलगुणनिर्मित: पुरुषप्रायोग्याणि द्रव्याणि, उत्तरगुण-निर्मितस्तु तदाकारवन्ति तान्येवेति। भावपुरुषभेदा: पुनर्ज्ञानपुरुषादय:। ज्ञानलक्षणभावप्रधान: पुरुषो ज्ञानपुरुष: , एवमितरावपि। वेद: पुरुष:, तदनुभवनप्रधान: पुरुषो वेदपुरुष:, स च स्त्री-पुं-नपुंसकसम्बन्धिषु त्रिष्वपि लिङ्गेषु भवतीति। तथा पुरुषचिह्नै: श्मश्रुप्रभृतिभि-रुपलक्षित: पुरुषश्चिह्नपुरुष:, यथा नपुंसकं श्मश्रुचिह्न-मिति, पुरुषवेदो वा चिह्नपुरुषस्तेन चिह्नयते पुरुष इति कृत्वेति, पुरुषवेषधारी वा स्त्र्यादिरिति। अभिलप्यतेऽनेनेति अभिलाप: शब्द:, स एव पुरुष: पुल्लिंङ्गतया अभिधानात् यथा घट: कुटो वेति, आह च—
मूलगुण निर्मित पुरुषप्रायोग्य द्रव्य है। उत्तरगुण निर्मित उसी आकार वाले वे ही द्रव्य हैं। ज्ञानपुरुष आदि पुन: भाव पुरुष के भेद हैं। ज्ञान लक्षण वाले भाव प्रधान पुरुष ज्ञान पुरुष है। इसी प्रकार दर्शन पुरुष आदि ज्ञातव्य हैं। वेद पुरुष अर्थात् पुरुष वेद का अनुभव प्रधान पुरुष वेदपुरुष है। वह स्त्री पुरुष और नपुंसक संबंधी तीनों ही लिंगों में होता है। पुरुष चिह्न-श्मश्रु, दाढ़ी आदि से उपलक्षित पुरुष चिह्नपुरुष है, जैसे-नपुंसक भी श्मश्रु चिह्न है। अथवा पुरुष वेद चिह्नपुरुष है, उससे पुरुष चिह्नित होता है, इस दृष्टि से है। अथवा स्त्री आदि भी पुरुष वेशधारी होने से चिह्नपुरुष कहलाती हैं। जिससे बोला जाता है, वह अभिलाप-शब्द है। पुल्लिंग रूप से कहे जाने से वही पुरुष अभिलाप पुरुष है। जैसे—घट-कुट आदि। कहा भी है—
अभिलावो पुल्लिंगाभिधाणमेत्तं घडो व्व चिंधे उ।
पुरिसागिति णपुंसो वेओ वा परिसवेसो वा।।
वेतपुरिसो तिलिंगो वि पुरिसवेताणुभूतिकालम्मि।
(विभा. २५६४,२०६५)
पुरुषलिंग का अभिधान मात्र अभिलाप पुरुष है। जैसे-घट-घट आदि। पुरुष न होने पर भी पुरुष की आकृति वाला-नपुंसक चिह्न पुरुष कहलाता है। (अथवा पुरुष वेद चिह्न पुरुष कहलाता है। अथवा पुरुष का वेश हो तो स्त्री आदि भी चिह्न पुरुष कहलाते हैं। पुरुष वेद के अनुभव काल में तीनों ही लिंग के प्राणी को वेद पुरुष कहा जाता है।
धम्मपुरिस त्ति धर्म्म: क्षायिकचारित्रादि:, तदर्जनपरा: पुरुषा: धर्म्मपुरुघा:, उक्तं च—
धर्म पुरुष—क्षायिक चारित्र आदि धर्म है। धर्मार्जन में तत्पर पुरुष धर्म पुरुष है। कहा भी है—
धम्मपुरिसो तदज्जणवावारपरो जधा साधू।।
(विभा. २५६५)
धर्मार्जन के व्यापार में तत्पर व्यक्ति धर्मपुरुष कहलाता है, जैसे—साधु।
भोगा: मनोज्ञा: शब्दादय:, तत्परा: पुरुषा भोगपुरुषा:, आह च—भोगपुरिसो समज्जितविसयसुहो चक्कवट्टि व्व (विभा. २५६६) त्ति। कर्माणि महारम्भादिसम्पाद्यानि नरकायुष्कादीनीति। उग्रा भगवतो नाभेयस्य राज्यकाले ये आरक्षका आसन्, भोगास्तत्रैव गुरव:, राजन्यास्तत्रैव वयस्या:, तदुक्तम्—
मनोज्ञ शब्द आदि भोग हैं। भोग में तत्पर पुरुष भोग-पुरुष हैं। कहा भी है—संचित विषय सुखों का भोग करने वाला भोगपुरुष कहलाता है, जैसे चक्रवर्ती। महारंभ आदि कर्म नरकायु आदि संपादित करते हैं। उग्र-भगवान ऋषभ के राज्यकाल में जो आरक्षक थे वे उग्र, उनके गुरु भोग, उनके ही मित्र राजन्य हैं, इसलिए कहा है—
उग्गा भोगा रायन्न खत्तिया संगहो भवे चउहा।
आरक्खि गुरु वयंसा सेसा जे खत्तिया ते उ।।
(आवनि. २०२)
उग्र, भोग, राजन्य और क्षत्रिय—यह चार प्रकार का संग्रह किया अर्थात् चतुर्विध समुदाय बनाए। उग्र-आरक्षक, भोग-गुरुस्थानीय, राजन्य-वयस्य और शेष क्षत्रिय कहलाए।
तद्वंशजा अपि तत्तद्व्यपदेशा इति। एषां च मध्यमत्वमनुत्कृष्टत्वाजघन्यत्वाभ्यामिति। दासा दासी-पुत्रादय:, भृतका: मूल्यत: कर्मकरा:, भाइल्लग त्ति भागो विद्यते येषां ते भागवन्त: शुद्ध-चातुर्थिकादय इति।
उनके वंशज भी उस-उस अभिधान वाले हुए हैं। इनमें जघन्य और उत्कृष्ट न होने से मध्यम है। दासीपुत्र आदि दास हैं। कर्मकर—नौकर-भूतक हैं। कुछ भाग लेकर खेती का काम करने वाले भागी या भागीदार हैं, जिनका शुद्ध अर्द्ध भाग अथवा चतुर्थ आदि भाग विद्यमान हो।
सू. ३६-४७. तिविहा मच्छा....णपुंसगा।
(टी.) उक्तं मनुष्यपुरुषाणां त्रैविध्यमधुना सामान्यतस्तिरश्चां जलचर-खचर-स्थलचरविशेषाणां तिविहा मच्छेत्यादिसूत्रैर्दादशभिस्तदाह, सुगमानि चैतानि, नवरम् अण्डाज्जाता अण्डजा:, पोतं वस्त्र तद्वञ्जरायुवर्जिजितत्वाज्जाता:, पोतादिव वा बोहित्थाज्जाता: पोतजा:, सम्मूर्च्छिमा अगर्भजा इत्यर्थ:, सम्मूर्च्छिमानां स्त्र्यादिभेदो नास्ति नपुंसकत्वात्तेषामिति स सूत्रे न दर्शित इति।
मनुष्य पुरुषों की त्रिविधता का वर्णन किया। अब सामान्य रूप से जलचर, खेचर, स्थलचर विशेषों के 'तिविहा मच्छा' आदि बारह सूत्र कहते हैं। ये सब सुगम हैं। अंडों से उत्पन्न अंडज हैं। पोत-वस्त्र की तरह जरायु-वर्जित जो उत्पन्न होते हैं अथवा पोत (नौका) की भांति उत्पन्न पोतज हैं।जो गर्भ से उत्पन्न नहीं है, वे सम्मूर्च्छिम हैं। सम्मूच्छिंमों के स्त्री, पुरुष आदि भेद नहीं होते, वे नपुंसक होते हैं। अत: सूत्र में वर्णन नहीं किया है।
पक्षिणोऽण्डजा: हंसादय:, पोतजा वल्गुलीप्रभृतय:, सम्मूर्च्छिमा: खञ्जनकादय:, उद्भिज्जत्वेऽपि तेषां सम्मूर्छजत्वव्यपदेशो भवत्येव, उद्भिज्जादीनां सम्मूर्च्छनजविशेषत्वादिति।
अंडज—हंस आदि पक्षी, पोतज-गीदड़ आदि। सम्मूर्च्छिम—खंजनक आदि। उदभिज होने पर भी उनमें सम्मूर्च्छत्व का व्यपदेश होता ही है। क्योंकि उद्भिज आदि में सम्मूर्च्छनज विशेष होते हैं।
एवमिति पक्षिवत्, एतेन प्रत्यक्षेणाभिलापेन 'तिविहा उरपरिसप्पे' त्यादिसूत्रत्रयलक्षणेन, उरसा वक्षसा परिसर्प्पन्तीति उर:परिसर्प्पा: सर्प्पादयस्तेऽपि भणितव्या:, तथा भुजाभ्यां बाहुभ्यां परिसर्प्पन्ति ये ते तथा नकुलादयस्तेऽपि भणितव्या:। एवं चेव त्ति, एवमेव यथा पक्षिणस्तथैवेत्यर्थ:, इहापि सूत्रत्रयमध्येतव्यमिति भाव:।
एवं अर्थात् पक्षियों की तरह। इस प्रत्यक्ष प्रस्तुत अभिलाप से त्रिविध उरपरिसर्प आदि सूत्र त्रय उपलक्षित हैं। जो छाती के बल रंगते हैं, वे उर परिसर्प हैं। इसमें सर्प, अजगर आदि आते हैं। जो भुजा-बाहु के बल चलते हैं, वे नेवला, चूहा आदि भुजपरिसर्प हैं। 'एवं चेव' का तात्पर्य है जैसे पक्षी है, वैसे ही परिसर्प आदि भी है। यहां भी तीनों ही सूत्र पठितव्य हैं।
सू. ४८-५७. तिविहाओ इत्थीओ.....णपुंसगा।
(टी.) उक्तं तिर्यग्विशेषाणां त्रैविध्यमिदानीं स्त्री-पुरुष-नपुंसकानां तदाह—तिविहेत्यादि नवसूत्री सुगमा, नवरं खहं ति प्राकृतत्वेन खम् आकाशमिति। कृष्यादिकर्म्मप्रधाना भूमि: कर्म्मभूमि: भरतादिका पञ्चदशधा, तत्र जाता: कर्मभूमिजा:, एवमकर्मभूमिजा:, नवरमकर्मभूमि: भोगभूमिरित्यर्थ: देवकुर्वादिका त्रिंशद्विधा, अन्तरे मध्ये समुद्रस्य द्वीपा ये ते तथा, तेषु जाता आन्तरद्वीप्यस्ता एवाऽऽन्तरद्वीपिका:।
तिर्यंच विशेष की त्रिविधता प्ररूपित की। अब स्त्री, पुरुष और नपुंसक की त्रिविधता कहते हैं—'तिविहाओ इत्थीओ'.....इत्यादि नौ सूत्र सुगम हैं। खं—आकाश। यहां प्राकृत के कारण खं को खह हुआ है। कृषि आदि कर्म प्रधान भूमि कर्मभूमि है। ये भरत, ऐरवत आदि पंद्रह प्रकार की है। वहां उत्पन्न होने वाले कर्मभूमिज हैं। इसी प्रकार अकर्म भूमि है। अकर्मभूमि का अर्थ भोगभूमि है। ये देवकुरु आदि तीस प्रकार की हैं। समुद्र के मध्य में जो द्वीप हैं (वे अंतर द्वीप हैं।) उनमें उत्पन्न होनेवाले आंतर द्वीप्य हैं, वे ही अंतरद्वीपज हैं।
विशेषत्रैविध्यमुकत्वा सामान्यतस्तिरश्चां तदाह—तिविहेत्यादि कण्ठ्यम्।
त्रैविध्य विशेष का कथन करके सामान्य तिर्यंचों का कथन करते हैं। 'तिविहा' आदि सूत्र त्रय सुस्पष्ट है।
सू. ५८-६८. णेरइयाणं....सुक्कलेसा।
(टी.) स्त्र्यादिपरिणतिश्च जीवानां लेश्यावशतो भवति तन्निबन्धनकर्म्मकारणत्वात् तासामिति नारकादि-पदेषु लेश्या: त्रिस्थानकावतारेण निरूपयन्नाह-नेरइयाण-मित्यादि दण्डकसूत्रं कण्ठ्यम्, नवरं नेरइयाणं तओ लेस्साओ त्ति एतासामेव तिसृणां सद्भवाद-विशेषणो निर्द्देश:, असुरकुमाराणां तु चतसृणां भावात् संक्लिष्टा इति विशेषितम्, चतुर्थी हि तेषां तेजोलेश्याऽस्ति, किन्तु सा न संक्लिष्टेति, पृथिव्यादिष्वसुरकुमारसूत्रार्थमति-दिशन्नाह-एवं पुढवीत्यादि, पृथिव्यब्वनस्पतिषु देवोत्पादसम्भवाच्चतुर्थी तेजोलेश्याऽस्तीति सविशेषणो लेश्यानिर्द्देशोऽतिदिष्ट:। तेजो-वायु-द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियेषु तु देवानुत्पत्त्या तदभावान्निर्विशेषण इत्यत एवाह—तओ इत्यादि। पञ्चेन्द्रियतिरश्चां मनुष्याणां च षडपीति संक्लिष्टासंक्लिष्टविशेषणतश्चतु:सूत्री, नवरं मनुष्यसूत्रे अतिदेशेनोक्ते इति व्यन्तरसूत्रे संक्लिष्टा वाच्या:, अत एवोक्तं वाणमंतरेत्यादि। वैमानिकसूत्रं निर्विशेषणमेव, असंक्लिष्टस्यैव त्रयस्य सद्भावात्, व्यच्छेद्याभावेन विशेषणायोगादिति। ज्योतिष्कसूत्रं नोक्तम्, तेषां तेजो-लेश्याया एव भावेन त्रिस्थानकानवतारादिति।
जीव की स्त्री आदि में परिणति लेश्या के कारण होती है। वे स्त्रीवेद आदि के निबंधन कर्म के कारण हैं। अत: नारक आदि पदों में त्रिस्थानाकावतार से उनका निरूपण करने के लिए कहते हैं—णेरइयाणं इत्यादि'। ये नैरयिक दंडक सूत्र सुगम हैं। नेरयिक में तीन लेश्याएं हैं। असुरकुमारों में चार लेश्याएं होती हैं। अत: संक्लिष्ट लेश्या यह विशेषण दिया है। उनमें चतुर्थ तेजो लेश्या होती है, किन्तु वह संक्लिष्ट नहीं है। पृथ्वी आदि में असुरकुमार सूत्र का अर्थ करने के लिए कहते हैं—'एवं पुढवी इत्यादि'—पृथ्वी, अप् और वनस्पति में जीव देवगति से आकर उत्पन्न हो सकते हैं। उनमें चतुर्थ तेजो लेश्या होती है। अत: यहां सविशेषण लेश्या का निर्देश किया है। तेजस्काय, वायुकाय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय में देवगति से जीव की उत्पत्ति का अभाव होने से निर्विशेषण (संक्लिष्ट शब्द का प्रयोग नहीं है) का निरूपण करते हैं—'तओ इत्यादि'। पंचेन्द्रियतिर्यंच और मनुष्यों में छहों लेश्याएं भी पाई जाती हैं। अत: संक्लिष्ट, असंक्लिष्ट विशेषण से चार सूत्र (प्रतिपादित) हैं। तथापि मनुष्यसूत्र में लेश्या अतिदेश से कही गई है, जबकि व्यन्तरसूत्र में संक्लिष्ट लेश्या वाच्य है। अत एव 'वाणमन्तर' इत्यादि सूत्र कहे गए हैं। वैमानिक सूत्र निर्विशेषण ही है। उनमें तीन असंक्लिष्ट लेश्या ही होती हैं। अत: व्यवच्छेद्य का अभाव होने से विशेषण की अपेक्षा नहीं है। यहां ज्योतिष्कसूत्र कहा नहीं है। क्योंकि उनके केवल तेजोलेश्या ही होने से तीसरे स्थान में अवतरण नहीं किया गया।
सू. ६९-७९. तिहिं ठाणेहिं....करेज्जा।
(टी.) अनन्तरं वैमानिकानां लेश्याद्वारेणेहावतार उक्त:, ज्योतिष्काणां तु तथा तदसम्भवाच्चलनधर्म्मेण तमाह—तारारूवे त्ति तारकमात्रं चलेज्जा स्वस्थानं त्यजेत्, वैक्रियं कुर्वद्वा, परिचारयमाणं वा मैथुनार्थं संरम्भयुक्तमित्यर्थ:, स्थानाद्वैकस्मात् स्थानान्तरं सङ्क्रामत् गच्छदित्यर्थ:। यथा धातकीखण्डादिमेरं परिहरदिति, अथवा क्वचिन्महर्द्धिके देवादौ चमरवद्वैक्रियादि कुर्वति सति तन्मार्गदानार्थं चलेदिति, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में लेश्या द्वार से वैमानिक देवों की अवतारणा की गई। किन्तु ज्योतिष्कों में वह संभव नहीं होने से उन्हें कहते हैं—'तारारूवे'—तारे चलित होते हैं, अपना स्थान छोड़ते हैं—१. वैक्रिय रूप करते हुए २. परिचारणा—मेथुन सेवन करते हुए ३. एक स्थान से स्थानान्तरण करते हुए। जैसे—धातकीखण्ड आदि में मेरु को छोड़ते हुए अथवा किसी महर्द्धिक देव आदि में चमर (इन्द्र) की भांति विक्रिया आदि करते हुए उसे मार्ग देने के लिए चलित होते हैं। कहा भी है—
तत्थ णं जे से वाघाइए अंतरे से जहन्नेणं दोन्नि छावट्टे जोयणसए, उक्कोसेणं बारस जोयणसहस्साइ (जम्बूप्र ७1१८२) ति, तत्र व्याघातिकमन्तरं महर्द्धिकदेवस्य मार्गदानादिति।
यहां जो व्याघातिक अन्तर है, वह जघन्य दो सौ छासठ योजन तथा उत्कृष्ट बारह हजार दो सौ बयालीस योजन है। यहां व्याघातिक अन्तर महर्दिक देव को मार्ग प्रदान करने से है।
अनन्तरं तारकदेवचलनक्रियाकारणान्युकतानि, अथ देवस्यैव विद्युत्स्तनितक्रिययो: कारणानि सूत्रद्वयेनाह—तिहीत्यादि, कण्ठ्यम्, नवरं विज्जुयारं ति विद्युत् तडित् सैव क्रियत इति कार: कार्यम्, विद्युतो वा करणं कार: क्रिया विद्युत्कार:, तम्, विद्युतं कुर्यादित्यर्थ:, वैक्रियकरणादीनि हि सदर्प्पस्य भवन्ति, तत्प्रवृत्तस्य च दर्प्पोल्लासवतश्चलनविद्युदगर्जनादीन्यपि भवन्तीति चलन-विद्युत्कारादीनां वैक्रियादिकं कारणतयोक्तमिति।
अनन्तर सूत्र में तारों (तारक देव) की चलन क्रिया के कारण कहे गए हैं। यहां देव की विद्युत (प्रकाश) और गर्जारव क्रिया के कारणों को दो सूत्रों से कहते हैं—'तिहि आदि' सुज्ञात है। विज्जुयार अर्थात् विद्युत-बिजली, वही करते हैं, वह कार-कार्य है। विद्युत करने की जो क्रिया है वही विद्युतकार है। उस विद्युत को करते हैं, यह इसका तात्पर्य है। अहंकार के कारण विक्रिया आदि किए जाते हैं। विक्रिया आदि में प्रवृत्त के दर्प और उल्लास के कारण चलन, विद्युत गर्जन आदि भी होते हैं। इस प्रकार चलन, विद्युतकार आदि को वैक्रिय आदि के कारण से कहा है।
ऋद्धिं विमानपरिवारादिकां द्युतिं शरीराभरणादीनां यश: प्रख्यातिं बलं शारीरं वीर्य जीवप्रभवम्, पुरुषकारश्च अभिमानविशेष:, स एव निष्पादितस्वविषय: पराक्रमश्चेति पुरुषकारपराक्रमं समाहारद्वन्द्व:, तदेतत् सर्वमुपदर्शयमान इति। तथा स्तनितशब्दो मेघगर्जितम्। एवमित्यादि वचनं 'परियारेमाणे वा तहारूवस्से' त्याद्यालापकसूचनार्थमिति।
ऋद्धि का अर्थ है विमान, परिवार आदि की ऋद्धि। द्युति—शरीर, आभरण आदि की द्युति। यश—प्रख्याति। बल—शरीर बल। वीर्य-जीव से उत्पन्न। पुरुषकार अभिमान विशेष। उससे ही निष्पादित स्वविषय पराक्रम पुरुषकार पराक्रम है। यहां पुरुषकार पराक्रम में द्वन्द्व समास है। इन सबको दिखाने के लिए (देवता, विद्युत आदि करते हैं)। स्तनित का अर्थ है मेघ का गर्जारव। 'एवं' आदि का कथन 'परियारेमाणे वा तहारूवस्स' आदि आलापक की सूचना के लिए है।
सू. ७२-८६. तिहिं ठाणेहिं....महिमासु।
(टी.) विद्युत्कार-स्तनितशब्दावुत्पातरूपावनन्तर-मुक्तौ, अथोत्पातरूपाण्येव लोकान्धकारादीनि पञ्चदशसूत्र्या तिहिं ठाणेहीत्यादिकया प्राह, कण्ठ्या चेयम्, नवरं लोके क्षेत्रलोकेऽन्धकारं तमो लोकान्धकारं स्याद् भवेत् द्रव्यतो लोकानुभावाद्भावतो वा प्रकाशकस्वभावज्ञानाभावादिति, तद्यथा, अर्हन्ति अशोकाद्यष्टप्रकारां परमभक्तिपरसुरासुरविसरविरचितां जन्मान्तरमहालवालविरूढा-नवद्यवासनाजलाभिषिक्त-पुण्यमहातरुकल्याणफलकल्पां महाप्रतिहार्यरूपां पूजां निखिलप्रतिपन्धिप्रक्षयात् सिद्धिसौधशिखरारोहणं चेत्यर्हन्त:, उक्तं च—
पूर्वसूत्रों में उत्पाद रूप विद्युतकार और स्तनित शब्द कहे गये हैं। यहां उत्पाद रूप ही लोकांधकार आदि पंद्रह सूत्रों को 'तिहिं ठाणेहिं' आदि से कहते हैं। ये सूत्र सुगम हं। लोक— क्षेत्रलोक में अंधकार लोकांधकार है। लोकांधकार द्रव्यत: लोकानुभाव से और भावत: प्रकाशक स्वभाव ज्ञान के अभाव से होता है। परमभक्तिपरायण सुर-असुर समूह द्वारा विरचित, अशोक आदि आठ प्रकार के महाप्रातिहार्य रूप पूजा, जन्म-जन्मान्तर के महान आलवाल से निष्पन्न, निष्पाप वासना जल से अभिषिक्त, पुण्य महातरु के कल्याण फल के सदृश, सम्पूर्ण शत्रुओं का नाश करने से सिद्धि भवन का आरोहण करने में समर्थ अर्हत हैं। कहा भी है—
अरहंति वंदण-णमंसणाणि अरहंति पूयसक्कारं।
सिद्धिगमणं च अरहा अरहंता तेण वुच्चंति।।
(विभा. ३५६४)
जो वंदन, नमस्कार, पूजा तथा सत्कार के योग्य तथा सिद्धि प्राप्त कराने में समर्थ होते हैं, वे अर्हत् कहलाते हैं।
तेषु व्यवच्छिद्यमानेषु निर्वाणं गच्छत्सु, तथाऽर्हत्प्रज्ञप्ते धर्म्मे व्यवच्छिद्यमाने तीर्थव्यवच्छेदकाले तथा पूर्वाणि दृष्टिवादाङ्गभागभूतानि गतं प्रविष्टं तदभ्यन्तरीभूतं तत्स्वरूपं यच्छ्रतं तत् पूर्वगतम् तत्र व्यवच्छिद्यमाने, इह च राजमरणदेशनगरभङ्गादावपि दृश्यते दिशामन्धकारमात्रं रजस्वलतयेति, यत् पुनर्भगवत्स्वर्हदादिषु निखिलभुवन-जनानवद्यनयनसमानेषु विगच्छत्सु लोकान्धकारं भवति तत् किमद्भुतमिति?
उनका व्यवच्छेद होने पर-निर्वाण होने पर तथा अर्हत् प्रज्ञप्त धर्म के व्यवच्छेद काल में तीर्थ का व्यवच्छेद होने पर दृष्टिवाद के भाग भूत पूर्वों में प्रविष्ट-आभ्यंतरभूत जो श्रुत पूर्वगत है, उसके व्यवच्छिन्न होने पर, यहां राजमरण, देशभंग, नगरभंग आदि में भी रजस्वलता के कारण दिशाओं में अंधकार दिखाई देता है तो फिर सकल संसारी मनुष्यों के निष्पाप नयन समान अर्हत् भगवान आदि के व्यवच्छिन्न होने पर लोक में अंधकार होता है तो इसमें क्या आश्चर्य है?
लोकोद्द्योतो लोकानुभावान्मनुष्यलोके देवागमाद्वा, नाणुप्पयमहिमासु केवलज्ञानोत्पादे देवकृत-महोत्सवेष्विति।
लोक में उद्योत लोकोद्योत है। लोक के अनुभाव से अथवा देवों के आगमन से अर्हतों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर मनुष्य लोक में उद्योत होता है।
देवानां भवनादिष्वन्धकारं देवान्धकारं लोकानु-भावादेवेति। लोकान्धकारे उक्तेऽपि यद्देवान्धकारमुक्तम्, तत् सर्वत्रान्धकारसद्भावप्रतिपादनार्थमिति।
देवों के भवन आदि में अंधकार देवांधकार है। यह भी लोकानुभाव से ही होता है। लोकांधकार कहने पर भी जो देवांधकार कहा है, वह सर्वत्र अंधकार के सदभाव का प्रतिपादन करने के लिए है।
एवं देवोद्योतोऽपि देवसन्निपातो भुवि तत्समवतारो, देवोत्कलिका तत्समवायविशेष:, एवमिति त्रिभिरेव स्थानै:, देवकहकहे त्ति देवकृत: प्रमोदकल-कलस्त्रिभिरेवेति।
इसी प्रकार देवोद्योत भी देव सन्निपात—मनुष्य लोक में उनका आगमन है। देवों का समवाय विशेष देवोत्कलिका है। 'एवं' का तात्पर्य तीन (पूर्वोक्त) कारणों से है। देव कहकहे का अर्थ है—आमोद-प्रमोद के कारण देवों द्वारा की जाने वाली कलकल ध्वनि। वह भी तीन कारणों से होती है—
हव्वं ति शीघ्रम्, सामाणिय त्ति इन्द्रसमानर्द्धय:, तायत्तिसग त्ति महत्तरकल्पा: पूज्या:, लोकपाला: सोमादयो दिग्नियुक्तका:, अग्रमहिष्य: प्रधानभार्या:, परिषत् परिवार:, तत्रोपपन्नका ये ते तथा, अनीकाधिपतयो गजादिसैन्यप्रधाना ऐरावतादय:, आत्मरक्षा राज्ञामिवेति, माणुस्सं लोयं हव्व-मागच्छन्तीति प्रतिपदं सम्बन्धनीयम्।
हव्वं—शीघ्र, सामानिक—समृद्धि में इंद्र के समकक्ष, तायत्त्रिंशक—इन्द्र के मंत्री या पुरोहित स्थानीय देव, लोकपाल—सोम आदि दिशाओं में नियुक्त, अग्रमहिष्य-पट्ट महिषी (प्रधानपत्नी) परिषद्—सभासद, वहां उत्पन्न होने वाले जो-जो देव तथा अनीक—सेनाओं के अधिपति, गज आदि सेनाओं के प्रधान ऐरावत आदि, राजा की भांति आत्मरक्षक—अंगरक्षक देव मनुष्य लोक में तत्क्षण आते हैं। इस प्रकार प्रत्येक पद के साथ संयोजनीय है।
मनुष्यलोकागमने देवानां यानि कारणान्युक्तानि तान्येव देवाभ्युत्थानादीनां कारणतया सूत्रपञ्चकेनाह—तिही इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् अब्भुट्ठिज्ज त्ति सिंहासनादभ्यृत्तिष्ठेयुरिति, आसनानि शक्रादीनां सिंहासनानि, तच्चलनं लोकानुभावादेवेति, सिंहनाद-चेलोत्क्षेपौ प्रमोदकार्यौ जनप्रतीतौ, चैत्यवृक्षा ये सुधर्मादिसभानां प्रतिद्वारं पुरतो मुखमण्डपप्रेक्षामण्डप-चैत्यस्तूप-चेत्यवृक्ष-महाध्वजादिक्रमत: श्रूयन्ते।
देवों के मनुष्य लोक में आने के जितने कारण निरूपित किए हैं, देवों के सिंहासन से अभ्युत्थित होने के उतने ही कारणों को पांच सूत्रों से कहते हैं—'तिहि आदि, स्पष्ट है। अभ्युत्थित—अर्थात् सिंहासन से अभ्युत्थित होते हैं। आसन-शक्र आदि के सिंहासन, उनका चलन लोकानुभव से ही (होता है।), सिंहनाद-चेलोत्क्षेप जन प्रतीत प्रमोद कार्य है। चैत्यवृक्ष—देवों की सुधर्मा आदि सभाओं के प्रत्येक द्वार के आगे क्रमश: प्रेक्षा मंडप (नाट्यगृह), चैत्यस्तूप, चैत्यवृक्ष, महाध्वजा आदि सुने जाते हैं, (अर्थात् होते हैं।)
लोकान्तिकानां प्रधानतरत्वेन भेदेन मनुष्यक्षेत्रागमन-कारणान्याह—तिहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं लोकस्य ब्रह्मलोकस्याऽन्त: समीपं कृष्णराजीलक्षणं क्षेत्रं निवासो येषां ते, लोकान्ते, वा औदयिकभावलोकावसाने भवा अनन्तरभवे मुक्तिगमनादिति लोकान्तिका: सारस्वतादयोऽष्टधा वक्ष्यमाणरूपा इति।
लोकांतिक—पांचवें देवलोक में रहने वाले विशेष देवों का वैशिष्ट्य (विशेष भेद) होने से उनके मनुष्य क्षेत्र में आगमन के कारणों को कहते हैं—'तिहि इत्यादि' सुज्ञात है। लोक अर्थात् ब्रह्मलोक (पांचवां देवलोक) के अंत:—समीप कृष्ण-राजी लक्षण क्षेत्र में जिनका निवास है वे लोकांतिक देव हैं। अथवा लोकांत का तात्पर्य है औदयिक भाव लोक का पर्यवसान होने पर इस भव से अनन्तर भव में जो मुक्ति जाने वाले हैं, वे सारस्वत आदि आठ प्रकार के लोकांतिक वक्ष्यमाण हैं।
८७. तिण्हं दुप्पडियारं...सुप्पडियारं भवति (समणाउसो!?)।
(टी.) अथ किमर्थं भदन्त! ते इहागच्छन्तीति?
प्रश्न—हे भदन्त! किस प्रयोजन से वे देव यहां आते हैं?
उच्यते, अर्हतां धर्माचार्यतया महोपकारित्वात् पूजाद्यर्थम्, अशक्यप्रत्युपकाराश्च भगवन्तो धर्म्माचार्या:, यत:—तिण्हं त्रयाणां दु:खेन कृच्छ्रेण प्रतिक्रियते कृतोपकारेण पुंसा प्रत्युपक्रियत इति खल्प्रत्यये सति दुष्प्रतिकरं प्रत्युपक्तुमशक्यमिति यावत्।
समाधान—अर्हत् भगवान धर्माचार्य की दृष्टि से महा उपकारी होने से वे (देव) पूजा आदि के लिए यहां आते हैं। धर्माचार्य भगवन्तों का प्रत्युपकार कर पाना अशक्य होता है। इसलिए (कहा गया—) तीन का दु:खपूर्वक प्रतिकार किया जाता है। प्रतिक्रियते—पूर्व में जिसने उपकार किया है, उस पुरुष का प्रत्युपकार करना प्रतिक्रियते’ है। यहां खल् प्रत्यय का प्रयोग है। दुष्प्रतिकार—जिसका प्रत्युपकार करना दुष्कर है।
हे श्रमण! हे आयुष्मन्! समस्तनिर्द्देशो वा हे श्रमणायुष्मन्निति भगवता शिष्य: सम्बोधित:। अम्बया मात्रा सह पिता जनक: अम्बापिता, तस्येत्येकं स्थानम्, जनकत्वेनेकत्व-विवक्षणात्। तथा भट्टिस्स त्ति भर्तु: पोषकस्य स्वामिन इत्यर्थ इति द्वितीयम्। धर्म्मदाता आचार्यो धर्म्माचार्य:, तस्येति तृतीयम्। आह च—
हे श्रमण! हे आयुष्मन्! (सम्बोधन है) समस्तपद हे श्रमणायुष्मन्—इस प्रकार भगवान ने शिष्य को संबोधित किया है। माता पिता-अम्बापिता, उनका जन्म देने की दृष्टि से एक स्थान (संयुक्त है।) तथा भट्टिस्स अर्थात् भर्ता—पोषक (पालनकर्ता) का द्वितीय स्थान है। धर्माचार्य—धर्म प्रदान करने वाले आचार्य का तृतीय स्थान है। कहा भी है—
दुष्प्रतिकारौ मातापितरौ स्वामी गुरुश्च लोकेऽस्मिन्।
तत्र गुरुरिहाऽमुत्र च सुदुष्करतरप्रतीकार:।।
(प्रशम. ७१)
इस लोक में माता-पिता, स्वामी (पालनकर्ता), और गुरु द्वारा कृत उपकार का प्रतिकार करना दुष्कर है। उसमें भी गुरु का तो इस जन्म और अग्रिम जन्म में प्रतिकार सुदुष्करतर है।
तत्र जनकदुष्प्रतिकार्यतामाह—संपाओ त्ति प्रात: प्रभातम्, तेन समं सम्प्रात: सम्प्राततपि च प्रभातसमकालमपि च, यदैव प्रात: संवृत्तं तदैवेत्यर्थ:, अनेन कार्यान्तराव्यग्रतां दर्शयति, संशब्दस्याति-शयार्थत्वाद्वा अतिप्रभाते, प्रतिशब्दार्थत्वाद्वाऽस्य प्रतिप्रभातमित्यर्थ:, कश्चिदिति कुलीन एव, न तु सर्वोऽपि पुरुषो मानवो देव तिरश्चोरेवंविधव्यति-करासम्भवात्।
यहां पिता के प्रत्युपकार की दु:शक्यता को कहते हैं। संपाओ-प्रात:—प्रभात से संप्रात अर्थात् प्रभात सम-समय भी, जो प्रात: ही संवृत्त है, वही प्रात: संवृत्त। इससे अन्य कार्यों की अव्यग्रता प्रकट होती है। अथवा 'सं' शब्द अतिशय अर्थ वाला होने से इसका अर्थ हुआ अतिप्रभात—सुबह-सुबह। अथवा यह प्रतिशब्दार्थ वाला होने से प्रत्येक प्रभात को (अर्थ होता है)। कोई से तात्पर्य है कुलीन पुरुष ही न कि सभी पुरुष। क्योंकि सभी मनुष्य देव और तिर्यंच के इस प्रकार का व्यतिकर—वृत्तान्त संभव नहीं है।
शतं पाकानाम् ओषधिक्वाथानां पाके यस्य १, ओषधिशतेन वा सह पच्यते यत् २, शतकृत्वो वा पाको यस्य ३, शतेन वा रूपकाणां मूल्यत: पच्यते यत्तच्छतपाकम्, एवं सहस्रपाकमपि, ताभ्यां तैलाभ्याम्, अब्भंगेत्ता अभ्यङ्गं कृत्वा गन्धट्टएणं ति गन्धाट्टकेन गन्धद्रव्यक्षोदेन उद्वर्त्यंउद्दलनं कृत्वा त्रिभिरुदकै: गन्धोदकोष्णोदकशीतोदकै: मज्जयित्वा स्नापयित्वा, मनोज्ञं कलमौदनादि, स्थाली पिठरी तस्यां पाको यस्य तत्तथा, अन्यत्र हि पक्कमपक्कं वा न तथाविधं स्यादितीदं विशेषणमिति, शुद्धं भक्तदोषवर्जितम्, स्थालीपाकं च तच्छुद्धं च स्थालीपाकेन वा शुद्धमिति विग्रह:, अष्टादशभिर्लोकप्रतीतैर्व्यञ्जनै: शालनकैस्तक्रादिभिर्वा आकुलं सङ्कीर्णं यत्तत्तथा, अथवाऽष्टादशभेदं च तद् व्यञ्जनाकुलं चेति, अत्र भेदपदलोपेन समास:, भोजनं भोजयित्वा, एते चाष्टादश भेदा:—
शतपाक—१. जो सौ औषधि क्वाथ से पकाया हुआ है। २. जो सौ औषधियों के साथ पकाया गया हो। ३. जिसे सौ बार पकाया गया हो। ४. जो सौ रुपयों के मूल्य से पकाया गया हो।
सहस्रपाक भी इसी प्रकार है। उन तेलों से अभ्यंग कर, सुगंधित चूर्ण से उबटन कर, तीन प्रकार के जल से—सुगंधित जल, उष्ण जल तथा शीतल जल से स्नान करवा कर, अच्छे भोजन (भात आदि)। स्थाली अर्थात् पकाने वाली हंडिया-पिठरी उसमें जिसका पाक हो वह, अन्यथा पक्का अथवा कच्चा उस प्रकार नहीं होता अत: स्थाली पाक शुद्ध विशेषण दिया है। शुद्ध अर्थात् भोजन है, वह दोषों से जो रहित, स्थालीपाकशुद्ध है अथवा स्थाली पाक से शुद्ध है, यह विग्रह है। अठारह लोक प्रतीत व्यंजनों से हींग और तक्र (छाछ) आदि से जो युक्त है वह अथवा अठारह प्रकार के व्यंजनों से युक्त भोजन करवाकर। यहां भेद पद के लोप से समास हुआ है। ये अठारह भेद हैं—
सूओ १ दणो २ जवन्नं ३
तिन्नि य मंसाइं ६ गोरसो ७ जूसो ८।
भक्खा ९ गुललावणिया १०
मूलफला ११ हरियगं १२ डागो १३।।
होइ रसालू व तहा १४ पाणं
१५ पाणीय १६ पाणगं चेव १७।
अट्ठारसमो सागो १८
निरुवहओ लोइओ पिंडो।।
( )
१. सूप २. ओदन ३. यवन—यव से बना परमान्न। ४. जलज—मांस ५. स्थलजमांस ६. खेचरमांस ७. गोरस ८. जूस—जीरा आदि डाला हुआ मूंग का रस ९. भक्ष—खाजा आदि १०. गुड़ पर्पटिका—गुड़ की बनी हुई पपड़ी ११. मूल-फल—मूल अर्थात् अश्वगंधा आदि की जड़ें, फल-आम आदि १२. हरित—(तन्दुलीय) चौलाई, धूपारुह, वस्तुल (बथुआ), बदरक (बेर), मार्जार, पादिका, चिल्ली (लाल पत्तों वाला बथुआ), पालक आदि हरित कहलाते हैं।' १३. डाक—हींग, जीरा आदि मसाले डाली हुई बथुए जैसी पत्तियों की भाजी १४. रसाला—दो पल घी, एक पल शहद, आधा आढ़क दही, बीस काली मिर्च और दस पल खाण्ड या गुड़, इनको मिलाने से रसाला बनती है। इसे मार्जिका भी कहा जाता है। १५. पान-मदिरा १६. पानीयजल १७. पानक—अंगूर आदि का पना १८. शाक—तरोई आदि का शाक, जो छाछ के साथ पकाया जाता है।
मांसत्रयं जलजादिसत्कं, जूषो मुद्ग-तन्दुल-जीरक-कटुभाण्डादिरस:, भक्ष्याणि खण्डखाद्यादीनि, गुललावणिका गुडपर्पटिका लोकप्रसिद्धा गुडधाना वा, मूलफलान्येक एव पदम्, हरितकं जीरकादे:, डाको वस्तुलादिभर्जिका, रसालू मञ्जिका, तल्लक्षणमिदम्—
मांसत्रय—जलज आदि का सत्क, जूस-जीरा आदि डाला हुआ मूंग का पानी, कांजी मांड आदि। भक्ष्याणि—खाजा आदि, गुललावणिका—गुड़ पपड़ी अथवा गुड़ एवं धनिया। मूलफल एक ही पद है। हरितक जीरा आदि। डाक—बथुआ आदि की भाजी। रसालू—मार्जिका आदि। उसका लक्षण इस प्रकार है—
दो घयपला महुपलं दहिस्स अद्धाढयं मिरिय वीसा।
दस खण्डगुलपलाइं एस रसालू णिवइजोग।।
( )
दो पल घी......... (पूर्ववर्णित)
पानं सुरादि, पानीयं जलम्, पानकं द्राक्षापानकादि, शाक: तक्रसिद्ध इति। यावान् जीवो यावज्जीवं यावत्प्राणधारणं पृष्ठौ स्कन्धे अवतंस इवाऽवतंस: शेखरस्तस्य करणमवतंसिका पृष्ठ्यवतंसिका, तया पृष्ठ्यवतंसिकया परिवहेत्, पृष्ठ्यारोपितमित्यर्थ:, तेनापि परिवाहकेन परिवहनेन वा तस्य अम्बापितुर्दु:प्रतिकरम्, अशक्य: प्रतीकार इत्यर्थ:, अनुभूतोपकारतया तस्य प्रत्युपकारकारित्वाद्, आह च—
पान-मदिरा आदि, पानीय-जल, पानक-अंगूर आदि का पना। शाक-जो छाछ के साथ पकाया जाए। जब तक जीवन है प्राण धारण करे—पृष्ठौ-स्कंधों पर हार की तरह मुकुट की तरह धारण करना अवतंसिका है। पृष्ठ्यवतंसिका—उस पृष्ठ्यवतंसिका (कावड) से उनका परिवहन करे। इसका अर्थ है पीठ पर बिठाकर, उससे भी वह मां-बाप के उपकार से उऋण हो नहीं सकता। कहा भी है—
कयउवयारो जो होइ सज्जणो होइ को गुणो तस्स?।
उवयारबाहिरा जे हवंति ते सुंदरा सुयणा।।
( )
जो पुरुष कृतोपकार (जिस पर उपकार किया गया हो) होते हैं, वे सज्जन होते हैं तो इसमें क्या गुण है? जो उपकारबाह्य (जिस पर किसी ने उपकार न किया हो) होते हैं, वे सुजन सुन्दर होते हैं।
अहे णं से त्ति अथ चेत् णमित्यलङ्कारे स पुरुषस्तम् अम्बापितरं धर्म्मे स्थापयिता स्थापनशीलो भवति, अनुष्ठानत: स्थापयतीत्यर्थ:, किं कृत्वेत्याह—आघवइत्ता धर्म्ममाख्याय प्रज्ञाप्य बोधयित्वा प्ररूप्य प्रभेदत इति, अथवा आख्याय सामान्यतो यथा कार्यो धर्म्म:, प्रज्ञाप्य विशेषतो यथाऽसावहिंसादिलक्षण:, प्ररूप्य प्रभेदतो यथा शीलाङ्गसहस्रूप इति, शीलार्थतृन्नन्तानि वैतानीति, तेणामेव त्ति ततस्तेनैव धर्मस्थापनेनैव न परिवहनेन अथवा तेनैव धर्मस्थापकपुरुषेण न परिवाहिना, तस्य प्रत्युपकरणीयस्याऽम्बापितु: सुपडियरं ति सुखेन प्रतिक्रियते प्रत्युपक्रियत इति सुप्रतिकरम्, भाव-साधनोऽयम्, तद्भवति, प्रत्युपकार: कृतो भवतीत्यर्थ:, धर्मस्थापनस्य महोपकारत्वाद्, आह च—
अहे—अर्थात् यहां से, 'णं’ वाक्य अलंकार में, वह पुरुष उन माता-पिता को धर्म में स्थापित करके-स्थापनाशील होता है, अनुष्ठानत: स्थापित करता है। क्या करके स्थापित करता है इसे कहते है—धर्म बताकर, प्रज्ञाप्य-बोध देकर, प्ररूप्य-भेद-प्रभेदत: बताकर अथवा आख्याय—सामान्यरूप से कहकर जैसे-धर्म कहना चाहिए, प्रज्ञाप्य-विशेष रूप से कहकर जैसे यह अहिंसा आदि लक्षणवाला है, प्ररूप्य-प्रभेद से—जैसे यह शीलांग सहस्ररूप है। अथवा ये तृन्नन्त शीलार्थ है, इस प्रकार उसी धर्म में स्थापित पुरुष से न कि परिवाहक से, उस माता-पिता का प्रत्युपकार करने वाले से, सुख से प्रत्युपकार किया जाता है। सुप्रतिकरं—यह भाव साधन है। प्रत्युपकार होता है—प्रत्युपकार किया जाता है, यह इसका तात्पर्य है। धर्म में स्थापित करना महान उपकार है। कहा भी है—
सम्मत्तदायगाणं दुप्पडियारं भवेसु बहुएसुं।
सव्वगुणमेलियाहि वि उवगारसहस्सकोडीहिं।।
(उप. २६९)
बहुत भवों में भी, सर्वगुण सम्पन्न होने पर भी सहस्रकोटि उपकारों से भी सम्यक्त्व प्रदायकों का प्रत्युपकार करना अशक्य है।
अथ भर्त्तु: दु:खप्रतिकार्यतामाह-कश्चित् कोऽपि महती ऐशवर्यलक्षणाऽर्च्चा ज्वाला पूजा वा यस्य, अथवा महांश्चासावर्थपतितया अर्च्यश्च पूज्य इति महार्च्चो महाच्यों वा, माहत्यं महत्त्वं तद्योगान्माहत्यो वा, ईश्वर इत्यर्थ:, दरिद्रम् अनीश्वरं कञ्चन पुरुषमतिदु:स्थं समुत्कर्षयेत् धनदानादिनोत्कृष्टं कुर्यात्, तत: समुत्कर्षणानन्तरं स दरिद्र: समुत्कृष्टो धनादिभि: समाणे त्ति सन् पच्छ त्ति पश्चात्काले पुरं च णं ति पूर्वकाले च, समुत्कर्षणकाल एवेत्यर्थ:, अथवा पश्चाद् भर्त्तुरसमक्षं पुरश्च भर्त्तु: समक्षं च, विपुलया भोगसमित्या भोगसमुदयेन समन्वागतो युक्तो य: स तथा स चापि विहरेत् वर्त्तेत, ततोऽनन्तरं स महार्च्चो भर्ता। सव्वस्सं ति सर्व्वं च तत् स्वं च द्रव्यं चेति सर्वस्वं तदपि, आस्तामल्पमिति, दलमाणे त्ति ददत्, न कृतप्रत्युपकारो भवेदिति शेष:, अतस्तेनापि सर्वस्वदानेन सर्वस्वदाय-केनापि वा दुप्रतिकारमेवेति।
स्वामी का प्रत्युपकार कठिन है, इसे यहां कहते हैं। कोई भी महार्च अर्थपति, महती अर्थात् ऐश्वर्य लक्षणवाली अर्चा-ज्वाला अथवा पूजा है जिसकी, अथवा जो महान अर्थपति रूप में अर्च्य और पूज्य है, वह महार्च्च अथवा महार्च्य है। माहत्यं—महत्त्व के योग से जो माहत्य अथवा ईश्वर (ऐश्वर्ययुक्त) है, वह किसी अनीश्वर (ऐश्वर्य-धन रहित) अत्यन्त गरीब पुरुष को धन, दान आदि से उत्कृष्ट करता है। उस समुत्कर्ष के बाद वह दरिद्र दान आदि से समुत्कर्ष हो, पच्छ अर्थात् बाद में और 'पुरं च णं' पूर्व काल में अर्थात् समुत्कर्ष काल में ही अथवा पश्चात् स्वामी के असमक्ष और पुरश्च भर्ता के समक्ष भोग समुदय से युक्त हो जाता है। उसके बाद वह माहार्च्च-धनपति सव्वस्सं अर्थात् अपना सर्व द्रव्य, वह भी थोड़ा नहीं सम्पूर्ण देते हुए भी उसके उपकार से उऋण नहीं होता है। इस प्रकार उस सर्वस्व दान से अथवा सर्वस्व दायक से भी वह दष्प्रतिकार ही है।
अथ धर्माचार्यदुष्प्रतिकार्यतामाह-केइत्यादि, आरियं, ति पापकर्मभ्य आराद्यातमित्यार्यमत एव धार्मिकमत एव सुवचनं श्रुत्वा श्रोत्रेण निशम्य मनसाऽवधार्य अन्यतरेषु देवलोकेष्वन्यतरदेवानां मध्ये इत्यर्थो देवत्वेनोत्पन्न इति, दुर्लभा भिक्षा यस्मिन् देशे स दुर्भिक्षस्तस्मात् संहरेत् नयेत्, कान्तारम् अरण्यम्, निर्गत: कान्तारान्निष्कान्तारस्तं निष्क्रमितारं वा, दीर्घ: कालो विद्यते यस्य स दीर्घकालिकस्तेन, रोग: कालसह: कुष्ठादि:, आतङ्क: कृच्छ्रजीवितकारी सद्योघातीत्यर्थ: शूलादि:, अनयोर्द्वन्द्रैकत्वे रोगातङ्कं तेनेति, धर्मस्थापनेन तु भवति कृतोपकार:, यदाह—
धर्माचार्य की दुष्प्रतिकार्यता का कथन करते हैं। वह क्या? इत्यादि। आरियं का अर्थ है पाप कर्म से दूर चले जाना, इस प्रकार वह आर्य है। अत: धार्मिक है। कानों से सुवचन सुनकर, मन से अवधारण कर, अन्यतर देवलोक में अन्य देवों के मध्य देव रूप से उत्पन्न होता है। दुर्भिक्ष—जिस देश में भिक्षा दुर्लभ है, उससे ले जाए। कांतार—अरण्य से, निष्कान्तार-बस्ती में ले जाए। दीर्घकालिक जिन रोगों का काल दीर्घ होता है, वे राग कुष्ठ आदि। आतंक-सद्योघाती शूल आदि, जिससे जीवन कष्टकर हो जाए वे। यहां रोगातंक में द्वन्द्वैकत्व समास है। धर्म में स्थापित करने से ही कृतोपकार होता है। इसलिए कहा है—
जो जेण जम्मि ठाणम्मि ठाविओ दंसणे व चरणे वा।
सो तं तओ चुयं तम्मि चेव काउं भवे निरिणो।।
(निभा. ५५९३)
जो जिसे धर्मोपदेश आदि से सम्यक् दर्शन अथवा चारित्र में स्थापित करता है, वह गुरु को दर्शन और चारित्र से भ्रष्ट होते हुए को उसी दर्शन एवं चारित्र में स्थापित करके निऋृण होता है।
शेषं सुगमत्वान्न स्पृष्टमिति।
शेष सुगम होने से उसकी व्याख्या नहीं की गई है।
सू. ८८. तिहिं ठाणेहिं....जोगवाहियाए।
(टी.) धर्म्मस्थापनेन चास्य भवच्छेदलक्षण: प्रत्युपकार: कृत: स्यादिति धर्मस्य स्थानत्रयावतारणेन भवच्छेदकारणतामाह—तिहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् अनादिकम् आदिरहितमनवदग्रम् अनन्तं दीर्घाध्वं दीर्घमार्ग चत्वारोऽन्ता विभागा नरकगत्यादयो यस्य तच्चतुरन्तम्, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, संसार एव कान्तारम् अरण्यं संसारकान्तारं तद् व्यतिव्रजेत् व्यतिक्रामेदिति, अनादिकत्वादीनि विशेषणानि कान्तारपक्षेऽपि विवक्षया योजनीयानि, तथाहि-अनाद्यनन्तमरण्यमतिमहत्त्वाच्चतुरन्तं दिग्भेदादिति।
धर्म में स्थापित करने से यह भवच्छेद लक्षण वाला प्रत्युपकार किया जाता है। इस प्रकार धर्म को त्रिस्थान में निरूपित कर भवच्छेद की कारणता कहते हैं—'तिहिं' इत्यादि स्पष्ट है। तथापि अनादिकम्—आदि रहित अनवदग्र-अनन्त, दीर्घाध्व-दीर्घ मार्ग वाला (अति विस्तीर्ण) जिसके नरक गति आदि चार अन्त-विभाग हैं—यहां दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। उस संसाररूपी अरण्य को व्यतिक्रांत करता है। अनादि-आदि विशेषण अरण्यपक्ष में भी विवक्षा से संयोजनीय है, जैसे अत्यन्त विस्तीर्ण होने से आदि-अन्त रहित और चारों दिशाओं की अपेक्षा चातुरंत है।
निदानं भोगर्द्धिप्रार्थनास्वभावमार्त्तध्यानम्, तद्वि-वर्जितता अनिदानता, तया, दृष्टिसम्पन्नता सम्यग्दृष्टिता, तया, योगवाहिता श्रुतोपधानकारित्वं समाधिस्थायिता वा, तयेति।
निदान का अर्थ है भोग-वृद्धि आदि की अभ्यर्थना स्वभाव वाला आर्त्तध्यान। उसका विवर्जन अनिदानता है। उस अनिदानता से दृष्टि सम्पन्नता-सम्यक्दृष्टि, सम्यक् दृष्टि से योगवाहिता और योग का वहन करने से—श्रुत के अध्ययन के साथ तप या समाधिस्थ रहने से। (अनगार संसार कान्तार का व्यतिव्रजन करता है।)
सू. ८९-९२. तिविहा ओसप्पिणी....जहण्णा।
(टी.) भवव्यतिव्रजनं च कालविशेष एव स्यादिति कालविशेषनिरूपणायाह—तिविहेत्यादिसूत्राणि चतुर्दश कण्ठ्यानि, नवरम् अवसर्पिणी प्रथमेऽरके उत्कृष्टा, चतुर्षु मध्यमा, पश्चिमे जघन्या, एवं सुषमसुषमादिषु प्रत्येकं त्रयं त्रयं कल्पनीयम्, तथा उत्सर्पिण्या: दु:षमदु:षमादि तद्भेदानां चोक्तविपर्ययेणोत्कृष्टत्वं प्राग्वद्योज्यमिति।
भव से पार जाना काल विशेष में ही होता है। अत: काल विशेष का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तिविहा' इत्यादि। ये चवदह सूत्र सुगम हें तथापि अवसर्पिणी प्रथर अर में उत्कृष्ट, चतुर्थ अर में मध्यम एवं पश्चिम काल में जघन्य है। इसी प्रकार सुषम-सुषमा आदि प्रत्येक के तीन-तीन विभाग कल्पनीय हैं तथा उत्सर्पिणी में दुषम-दुषमा आदि उसके भेदों का उक्त अवसर्पिणी से उत्कृष्टता आदि विलोम रूप से योजनीय है।
सू. ९३-९५. तिहिं ठाणेहिं....वेमाणियाणं।
(टी.) काललक्षणा अचेतनद्रव्यधर्म्मा अनन्तर-मुक्ता:, तत्साधर्म्यात् पुद्गलधर्म्मान्निरूपयन् सूत्राणि पञ्च चतुरश्च दण्डकानाह—तिहीत्यादि, छिन्न: खड्गादिना पुद्गल: समुदायाच्चलत्येवेत्यत आह—
अनन्तर सूत्र में काल लक्षण अचेतन द्रव्य के धर्म कहे गए हैं। उसके साधर्म्य से पुद्गल धर्मों का निरूपण करते हुए पांच सूत्र चार दण्डकों से कहते हैं। 'तिहि' इत्यादि, खड्ग आदि से छिन्न पुद्गल स्कन्ध से चलित होते ही हैं। अत: कहते हैं—
अच्छिन्नपुद्गल इति, आहारेज्जमाणे त्ति आहारतया जीवेन गृह्यमाण: स्वस्थानाच्चलति, जीवेनाकर्षणात्, एवं विक्रियमाणो वैक्रियकरण-वशवर्त्तितयेति, स्थानात् स्थानान्तरं सङ्क्रम्यमाणो हस्तादिनेति।
अछिन्न पुद्गल (तीन कारणों से स्वस्थान से चलित होते हैं।) जीवों द्वारा आकृष्ट होने पर आहार रूप में जीव के गृहीत होते हुए अपने स्थान से चलित होते हैं। विक्रियमान होने पर वैक्रिय करण के कारण से (चलित होते हैं।) हस्त आदि से एक स्थान से स्थानान्तर करते हुए (पुद्गल चलित होते हैं)।
उपधीयते पोष्यते जीवोऽनेनेत्युपधि:, कर्म्मेवोपधि: कर्म्मोपधि:, एवं शरीरोपधि:, बाह्य: शरीरबहिर्वत्ती, भाण्डानि च भाजनानि मृन्मयानि, मात्राणि च मात्रायुक्तानि कांस्यादिभाजनानि, भोजनोपकरणमित्यर्थ:, भाण्डमात्राणि, तान्येवोपधि: भाण्डमात्रोपधि:, अथवा भाण्डं वस्त्राभरणादि, तदेव मात्रा परिच्छद:, सैवोपधिरिति, ततो बाह्यशब्दस्य कर्म्मधारय इति। चतुर्विंशतिदण्डकचिन्तायामसुरादीनां त्रयोऽपि वाच्या: नारकैकेन्द्रियवर्जा:, तेषामुपकरणस्याभावाद्, द्वीन्द्रियादीनां तूपकरणं दृश्यते एव केषाञ्चिदित्यत एवाह—एवमित्यादि।
जिससे जीव पोषित होता है, वह उपधि है। कर्म ही उपधि कर्मोपधि है। इसी प्रकार शरीरोपधि है। बाह्य उपधि शरीर से बहिर्वर्ती—भांड-मिट्टी के बर्तन आदि, मात्रायुक्त कास्य आदि के पात्र, भोजन के उपकरण मात्र-भांडमात्र उपधि भांडमात्रोपधि है। अथवा भांड-वस्त्र-आभूषण आदि, वही मात्रा-वस्त्र, नौकर-चाकर आदि वही उपधि भांडमात्रोपधि है। उससे बाह्य शब्द का कर्मधारय समास है। चौबीस दण्डकों के विमर्श में असुर आदि में तीनों नारक और एकेन्द्रिय को छोड़कर दण्डक वाच्य हैं। क्योंकि नारकी और एकेन्द्रिय के उपकरण का अभाव होता है। द्वीन्द्रिय आदि के तो किसी के उपकरण दिखाई देते ही हें। अत: कहा गया है—'एवं इत्यादि'।
अहवेत्यादि, सचित्तोपधिर्यथा शैलं भाजनम्, अचित्तो सस्त्रादि:, मिश्र: परिणतप्रायं शैलभाजनमेवेति, दण्डकचिन्ता सुगमा, नवरं सचित्तोपधिर्नारकाणां शरीरम्, अचेतन: उत्पत्तिस्थानम्, मिश्र शरीरमेवोच्छ्रासादि-पुद्गलयुक्तं तेषां सचेतनाचेतनत्वेन मिश्रत्वस्य विवक्षणादिति, एवमेव शेषाणामप्ययमूह्य इति।
अथवा उपधि के तीन प्रकार हैं—सचित्त उपधि—जैसे पत्थर के पात्र। इस प्रकार दण्डकों का विवेचन सुगम है। नारकों के सचित्त उपधि केवल उसका शरीर है। अचित्त उपधि उत्पत्ति स्थान है। मिश्र उपधि उच्छ्वास आदि पुद्गल युक्त शरीर ही सचित्त, अचित्त के मिश्रत्व की विवक्षा से मिश्र उपधि है। इसी प्रकार शेष दण्डकों में भी यह अनुमेय है।
तिविहे परिग्गहेत्यादिसूत्राणि उपधिवन्नेयानि, नवरं परिगृह्यते स्वीक्रियते इति परिग्रहो मूच्छाविषय इति, इह च एषामयमिति व्यपदेशभागेव ग्राह्म:, स च नारकैकेन्द्रियाणां कर्म्मादिरेव सम्भवति, न भाण्डादिरिति।
त्रिविध परिग्रह इत्यादि सूत्र भी उपधि की भांति ज्ञातव्य है। जिसे ग्रहण किया जाए, स्वीकार किया जाए, वह परिग्रह मूर्च्छा विषय है। यहां इनका 'यह है', इस प्रकार का व्यपदेश मात्र ही ग्राह्य है। वह नारक और एकेन्द्रिय के कर्म आदि ही सम्भव है। पात्र आदि नहीं है।
सू. ९६-९९. तिविहे पणिहाणे....वेमाणियाणं।
(टी.) पुदगलधर्म्माणां त्रित्वं निरूप्य जीवधर्म्माणां तिविहे इत्यादिभिस्त्रिभि: सदण्डकै: सूत्रैस्तदाह, कण्ठ्यानि चैतानि, नवरं प्रणिहिति: प्रणिधानम् एकाग्रता, तच्च मन: प्रभृति-सम्बन्धिभेदात् त्रिधेति, तत्र मनस: प्रणिधानं मन:प्रणिधानमेवमितरे, तच्च चतुर्विशतिदण्डके सर्वेषां पञ्चेन्द्रियाणां भवति, तदन्येषां तु नास्ति, योगानां सामस्त्येनाभावादित्यत एवोक्तम्-एवं पंचेंदिये—त्यादीति। प्रणिधानं हि शुभाशुभभेदम्, अथ शुभमाह—तिविहेत्यादि सामान्यसूत्रम्। विशेषमाश्रित्य तु चतुर्विंशति-दण्डकचिन्तायां मनुष्याणामेव तत्रापि संयतानामेवेदं भवति, चारित्रपरिणामरूपत्वादस्येति, अत एवाह—संजयेत्यादि। दुष्प्रणिधानमशुभमन:प्रवृत्त्यादिरूपं सामान्यप्रणिधानवत् व्याख्येयमिति ३।
पुद्गल धर्मों का त्रित्व निरूपित करके 'तिविहे' इत्यादि दण्डक सहित तीन सूत्रों से जीवधमों को कहा है। ये सूत्र सुगम हैं। तथापि प्रणिधान का अर्थ प्रणिहित या एकाग्रता है। वह मन आदि संबंधी भेदों से तीन प्रकार की है। मन की एकाग्रता मन प्रणिधान है। इसी प्रकार अन्य भेद हें और वह चौबीस दण्डकों में सभी पंचेन्द्रियों के होता है। उससे अतिरिक्त में वह नहीं है, क्योंकि योगों की समस्तता का अभाव होता है। अतएव कहा गया है 'एवं पंचेंदियाणं' आदि। प्रणिधान के शुभ और अशुभ भेद हैं। यहां शुभ भेद कहते हैं—'तिविहे इत्यादि'। यह सामान्य सूत्र है। विशेष की अपेक्षा से चौबीस दण्डकों में चिन्तन करने पर मनुष्यों में भी यह संयमी मनुष्यों में ही होता है, क्योंकि यह चरित्र परिणाम रूप है। अत: कहा गया है—संयत इत्यादि......दुष्प्रणिधान अशुभ मन:प्रवृत्ति आदि रूप सामान्य प्रणिधान की भांति व्याख्येय है।
सू. १००-१०३. तिविहा जोणी....वक्कमंति।
(टी.) जीवपर्यायाधिकारात् तिविहेत्यादिना गब्भं वक्कमंतीत्येतदन्तेन ग्रन्थेन योनिस्वरूपमाह। तत्र युवन्ति तैजसकार्मणशरीरवन्त: सन्त औदारिकादिशरीरेण मिश्रीभवन्त्यस्यामिति योनि: जीवस्योत्पत्तिस्थानं शीतादिस्पर्शवदिति। एवं ति यथा सामान्यतस्त्रिविधा तथा चतुर्विंशतिदण्डकचिन्तायामेकेन्द्रिय-विकलेन्द्रियाणां तेजोवर्जानाम्, तेजसामुष्णयोनित्वात्, पञ्चेन्द्रियतिर्यक्पदे मनुष्यपदे च सम्मूर्च्छनजानां त्रिविधा, शेषाणां त्वन्यथेति, यत आह—
जीव पर्याय अधिकार में 'तिविहा' सूत्र से 'गब्भं वक्कमंती' सूत्र तक योनि का स्वरूप कहा है। जिसमें तैजसकार्मण शरीर वाले (जीव) औदारिक आदि शरीर से मिश्र होते हैं, जन्म लेते हैं, वह योनि है। शीत आदि स्पर्श की भांति यह जीव का उत्पत्ति स्थान है। 'एवं' अर्थात् जैसे सामान्यत: यह त्रिविध है वैसे चौबीस दण्डकों में एकेन्द्रिय, विकलेन्द्रिय में तैजसकाय को छोड़कर है, क्योंकि तैजसकाय उष्णयोनिक होती है। पंचेन्द्रिय तिर्यञ्च और मनुष्य पद में समूर्च्छनज में त्रिविध योनि होती है, शेष के इस प्रकार नहीं होता है अर्थात् जहां शीत है वहां उष्ण नहीं है, क्योंकि कहा है—
सी ओसिणजोणीया सव्वे देवा य गब्भवक्कती।
उसिणा य तेउकाए, दुह णिरए तिविह सेसाणं।।
(जीव. ४७, बृहत्सं. ३६०)
सभी देव, गर्भज तिर्यञ्च और गर्भज मनुष्य शीत-उष्णयोनिक हैं। तेजसकायिक जीवों के उष्णयोनि, नरक में शीत और उष्ण तथा शेष जीवों के तीनों योनि होती है।
अन्यथा योनित्रैविध्यमाह-तिविहेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं दण्डकचिन्तायामेकेन्द्रियादीनां सचित्तादिस्त्रिविधा योनिरन्येषां त्वन्यथा, यत उक्तम्—
अन्य प्रकार से भी योनि की त्रिविधता कहते हैं—तिविहा' आदि सूत्र स्पष्ट है। केवल दण्डकों के संदर्भ में एकेन्द्रिय आदि में सचित्त आदि तीनों प्रकार की योनि होती है। शेष के इससे विपरीत है, क्योंकि कहा है—
अच्चित्ता खलु जोणी नेरइयाणं तहेव देवाणं।
मीसा य गब्भवसही तिविहा जोणी य सेसाणं।।
(जीव. ४६, बृहत्सं. ३५९)
नैरयिक और देवों की योनि अचित्त होती है। गर्भज जीवों की योनि मिश्र अर्थात् सचित्ताचित्त होती है, शेष जीवों की तीनों ही योनि होती है।
पुनरन्यथा तामाह-तिविहेत्यादि, संवृता सङ्कटा घटिकालयवत्, विवृता विपरीता, संवृतविवृता तूभयरूपेति, एतद्विभागोऽयम्—
पुन: उसके अन्य प्रकार बतलाते हैं—'तिविहा' इत्यादि। संवृत्ता-संकडी घटिकालय की भांति, विवृता इससे विपरीत चौड़ी, संवृत्त-विवृत्ता—उभयरूपा होती है। उसके विभाग इस प्रकार हैं—
एगिंदिय-नेरइया संवुडजोणी हवंति देवा य।
विगलिंदियाण वियडा संवुडवियडा य गब्भम्मि।।
(जीव. ४५, बृहत्सं. ३५८)
एकेन्द्रिय, नैरयिक और देवों की योनि संवृत्त होती है। विकलेन्द्रिय की योनि विवृत और गर्भज तिर्यञ्च तथा गर्भज मनुष्यों की योनि संवृत-विवृत (मिश्र) होती है।
कुम्मुन्नयेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं कूर्म्म: कच्छप:, तद्वदुन्नता कूर्म्मोन्नता, शङ्खस्येवावर्त्तो यस्यां सा शङ्कावत्ता, वंश्या वंशजाल्या: पत्रकमिव या सा वंशीपत्रिका। गब्भं बक्कमंति त्ति गर्भे उत्पद्यन्ते, बलदेव-वासुदेवानां सहचरत्वेनैकत्वविवक्षयोत्तमपुरुष-त्रैविध्यमिति। बहवे इत्यादि, योनित्वाज्जीवा: पुद्गलाश्च तद्ग्रहणप्रायोग्या:, किम्? व्युत्क्रामन्ति उत्पद्यन्ते, व्यवक्रामन्ति विनश्यन्ति, एतदेव व्याख्याति—विउक्कमंति त्ति, कोऽर्थ:? च्यवन्ते, वक्कमंति त्ति किमुक्तं भवति? उत्पद्यन्ते इति। पिहज्जणस्स त्ति पृथग्जनस्य सामान्यजनस्योत्पत्तिकारणं भवतीति।
कूर्मोन्नत इत्यादि सुगम है। कूर्म—कछुआ, उसकी भांति उन्नत कूर्मोन्नत है। जिसमें शंख की तरह आवर्तत होता है, वह शंखावर्त है। बांस की जाली के पत्रों की भांति जो योनि है, वह वंशपत्रिका है। गब्भं वक्कमंति अर्थात् गर्भ में उत्पन्न होते हैं। बलदेव और वासुदेव दोनों सहचर होने से एकत्व विवक्षा के कारण उत्तम पुरुष का त्रैविध्य (प्रतिपादित) है। बहुत इत्यादि-योनि होने से उसके ग्रहण प्रायोग्य जीव तथा पुद्गल.......क्या उत्पन्न होते हैं, नष्ट होते हैं। इसी की व्याख्या करते हैं—विउक्कमंति-अर्थात् नष्ट होते हैं। च्यूत होते हैं। वक्कमंति-उत्पन्न होते हैं। पिहज्जणस्स अर्थात् पृथग् जन-सामान्य जन का उत्पत्तिकारण होती है।
सू. १०४. तिविहा तणवणस्सइकाइया.... अणंतजीविका।
(टी.) अनन्तरं योनितो मनुष्या: प्ररूपिता:, अधुना मनुष्यस्य सधर्मणो बादरवनस्पतिकायिकान् प्ररूपयन्नाह-तिविहेत्यादि, तृणवनस्पतयो बादरा इत्यर्थ:, सङ्ख्यात-जीविका: सङ्ख्यातजीवा:, यथा नालिकाबद्धकुसुमानि जात्यादीनीत्यर्थ:, असङ्ख्यातजीविका यथा निम्बाम्रादीनां मूल-कन्द-स्कन्ध-त्वक्-छाखा-प्रवाला:, अनन्तजीविका: पनकादय इति, इह प्रज्ञापना-सूत्राण्यपीत्थम्—
अनन्तर सूत्र में योनि से मनुष्यों की प्ररूपणा की गई है। अब मनुष्य के समान धर्मवाले बादर वनस्पतिकायिक जीवों को प्ररूपित करते हुए कहते हैं—'तिविहा इत्यादि'। तृण वनस्पति का अर्थ बादर है। संख्यात जीव वाले जैसे नाल से बंधे हुए फूल। असंख्यात जीव वाले—यथा नीम, आम आदि के मूल, कंद, स्कंध, त्वक्, शाखा, प्रवाल, अनंत जीव वाले फूंदी आदि। प्रज्ञापना सूत्र में भी यह इस प्रकार है—
जे के वि नालियाबद्धा, पुप्फा संखेज्जजीविया।
णीहूआ अणंतजीवा, जे यावन्ने तहाविहा।।
जो कोई नालिका बद्ध पुष्प हैं वे संख्यात जीव वाले हैं। स्निहु पुष्प अनन्त जीव हैं। स्निहु पुष्प जैसे अन्य भी अनन्त जीव वाले हैं।
पउमुप्पलनलिणाणं, सुभगसोगंधियाण य।
अरविंद-कोंकणाणं, सयवत्त-सहस्सवत्ताणं।।
बिंटं बाहिरपत्ता य कन्निया चेव एगजीवस्स।
अब्भिंतरगा पत्ता पत्तेयं केसरं मिंजा।।
(पण्ण. १।८७,९०,९१)
पद्म, उत्पल, नलिन, शुभग, सौगंधिक, अरविन्द, कोकमद, शतपत्र, सहस्रपत्र—इन प्रत्येक का वंत, बाह्यपत्र तथा कर्णिका ये तीनों ही एक-एक जीव हैं। आभ्यन्तर पत्र, केसर और फल प्रत्येक एक-एक जीव अधिष्ठित हैं।
तथा—
लिंबंब जंबु कोसंब साल अंकुल्ल पीलु सल्लू या।
सल्लइ मोयइ मालूय बउल पलासे करंजे य।।
(पण्ण. १३)
एएसिं मूला वि असंखेज्जजीविया कंदा वि खंधा वि तया वि साला वि पवाला वि, पत्ता पत्तेयजीविया, पुप्फा अणेगजीविया, फला एगट्ठिया (पण्ण. १।४०) इति।
नीम, आम, जामुन, कौशम्भ, शाल, अंकोल, पीलु, शेलु, सल्लकी (गजप्रिया) मोत्तकीमालुक, बकुल, पलाश, करंज इन सबके मूल असंख्यात जीविक होते हैं और इनके स्कन्ध, छाल, शाल, प्रवाल और पत्र प्रत्येक जीविक हैं। पुष्प अनेक जीविक होते हैं। फल एक अस्थिक होते हैं।
सू. १०५-१०८. जंबुद्दीवे....पच्चत्थिमद्धेवि।
(टी.) अनन्तरं वनस्पतय उक्तास्ते च जलाश्रया बहवो भवन्तीति सम्बन्धाज्जलाश्रयाणां तीर्थानां निरूपणायाह—जंबूदीवेत्यादि पञ्चदशसूत्री साक्षादति-देशाभ्याम्, सुगमा च, केवलं तीर्थानि चक्रवर्तिन: समुद्रशीतादिमहानद्यवतारलक्षणानि तन्नामकदेवनिवास-भूतानि, तत्र भरतेरावतयोस्तानि पूर्व-दक्षिणाऽपर-समुद्रेषु क्रमेणेति, विजयेषु तु शीता-शीतोदामहानद्यो: पूर्वादि-क्रमेणैवेति।
अनन्तर सूत्र में वनस्पति के संबंध में कहा गया। बहुत प्रकार की वनस्पतियां जलाश्रित होती हैं। इस संबंध में जलाश्रित तीर्थो का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'जंबूद्दीव' इत्यादि। ये पंद्रह सूत्र साक्षात् अतिदेश से (कहे गए हैं) एवं सुगम हैं। केवल तीर्थ चक्रवर्ती के समुद्र एवं सीता आदि महानदियों में अवतरण के लिए हैं। वे उन नाम के देवों के निवास स्थान हैं। वे तीर्थ भरत, ऐरावत के पूर्व एवं दक्षिणी समुद्र तथा अपर समुद्रों में क्रमश: जानने चाहिए। सीता, सीतोदा आदि नदियां विजयों में पूर्व आदि क्रम से हैं।
सू. १०९-११२. जंबुद्दीवे....भाणियव्वो।
(टी.) जम्बूद्वीपादौ मनुष्यक्षेत्रे सन्ति तीर्थानि प्ररूपितानि, अधुना तत्रैव सन्तं कालं त्रिस्थानोपयोगिनं सूत्रपञ्चदशकेन साक्षादतिदेशाभ्यां निरूपयन्नाह जंबुद्दीवेत्यादि सुबोधम्, किन्तु पन्नत्ते त्ति अवसर्पिणी-कालस्य वर्त्तमानत्वेनाऽतीतोत्सर्पिणीवत् 'होत्थ' त्ति न व्यपदेश: कार्य:, अपि तु पन्नत्ते त्ति कार्य इत्यर्थ:।
मनुष्यक्षेत्र के जंबूद्वीप आदि में तीर्थों का प्रतिपादन किया गया है। वर्तमान में वहां विद्यमान काल की त्रिस्थान की उपयोगिता की दृष्टि से साक्षात् अतिदेश से पंद्रह सूत्रों का निरूपण करते हुए कहते हैं—जंबूद्वीप' इत्यादि। यह सुगम है, किन्तु 'पन्नत्तेत्ति' इस पद का प्रयोग अवसर्पिणी काल के वर्तमान समय की अपेक्षा से है। अतीत के उत्सर्पिणी काल की तरह 'होत्थ' कथन नहीं करना चाहिए। अपितु प्रज्ञप्त है, ऐसा करना चाहिए।
सू. ९१३-१२२. जंबुहीवे....वासुदेवा।
(टी.) जंबूदीवेत्यादिना वासुदेवेत्येतदन्तेन ग्रन्थेन कालधम्मनिवाह, सुगमश्चायम्, किन्तु अहाउयं पालयंति त्ति निरुपक्रमायुष्कत्वात्, मध्यमायु: पालयन्ति वृद्धत्वाभावात्।
जंबूद्वीप इत्यादि से प्रस्तुत प्रकरण के अंत में वासुदेव आदि का निरूपण कालधर्म (स्वभाव) की दृष्टि से ही किया गया है। यह सुगम है। 'अहाउयं पालयंति' यह कथन निरुपक्रम आयुष्य की दृष्टि से है। उनमें वृद्धत्व का अभाव होने से वे मध्यम आयु होते है।
सू. १२३,१२४. बायरतेउकाइयाणं....पण्णत्ता।
(टी.) आयुष्काधिकारादिदं सूत्रद्वयमाह—बादरेत्यादि स्पष्टम्।
आयुष्य अधिकार में इन दो सूत्रों का निरूपण किया गया है—'बादर' इत्यादि। यह स्पष्ट हैं।
सू. १२५. अह भंते! ....पण्णते।
(टी.) स्थित्यधिकारादेवेदमपरमाह—अहेत्यादि, अह भते त्ति अथ परिप्रश्नार्थ:, भदन्त इति भदन्त: कल्याणस्य सुखस्य च हेतुत्वात् कल्याण: सुखश्चेति, आह च—
स्थिति अधिकार से ही इस अपर सूत्र को कहते हैं—अह इत्यादि'। अह भंते! यहां अथ प्रतिप्रश्न के लिए है। 'भदंत' कल्याण और सुख का हेतु होने से कल्याण तथा सुख रूप है, कहा है—
भदि कल्लाणसुहत्थो धातु तस्स य भदंतसद्दोऽयं।
स भदंतो कल्लाणं सुहो य कललं किलारोग्गं।।
(विभा. ४१६५)
'भदि कल्याणे सुखे च' 'भदि' धातु कल्याण और सुख अर्थ की वाचक है। भदि धातु के साथ 'उणादि' प्रत्यय के योग से 'भदन्त' शब्द निष्पन्न होता है। जो कल्याण और सुख देता है वह भदन्त गुरु अथवा आचार्य कहलाता है। 'कल्याण' में 'कल्य' पद का अर्थ है—आरोग्य।
अथवा भजते सेवते सिद्धान् सिद्धिमार्ग वा, अथवा भज्यते सेव्यते शिवार्थिभिरिति भजन्त:, आह च—
अथवा सिद्धों अथवा सिद्धि मार्ग की जो सेवा करता है वह अथवा मोक्ष मार्ग इच्छुक जीवों के द्वारा जो सेव्य है, वे भजन्त हैं, कहा है—
अहवा भज सेवाए तस्स भजंतो त्ति सेवते जम्हा।
सिवगतिणो सिवमग्गं सेव्वो य जतो तदत्थीणं।।
(विभा. ४१७२)
'भंते' का एक संस्कृत रूप बनता है—'भजन्त।' अथवा 'भज्-सेवायाम्'—भज धातु का अर्थ है—सेवा करना। गुरु का एक संबोधन है—हे भजन्त! गुरु सिद्धि-गति को प्राप्त जीवों की अथवा ज्ञान, दर्शन और चारित्ररूप मोक्षमार्ग की सेवा-आराधना करते हैं। इसलिए उनको 'भजन्त' कहा जाता है। अथवा मोक्षमार्ग के इच्छुक जीवों के लिए गुरु आराध्य—सेव्य होते हैं, इसलिए उनका एक संबोधन है—हे भजन्त (भंते)।
अथवा भाति दीप्यते भ्राजते वा दीप्यते एव ज्ञान-तपोगुणदीप्त्येति भान्तो भ्राजन्तो वेति, आह च—
अथवा ज्ञान, तप आदि गुणों की दीप्ति से जो दीप्त होते हैं, सुशोभित होते हैं, वे भांत अथवा भ्राजंत हैं। कहा है—
अधवा भा भाजो वा दित्तीए होति तस्स भंतो त्ति।
भाजंतो वायरिओ सो णाणतवोगुणजुतीए।।
(विभा. ४१७३)
'भंते!' का एक संस्कृत रूपान्तरण भ्रान्त है। अथवा भांक् और भ्राजृङ् ये दोनों धातुएं दीप्ति अर्थ की वाचक हैं। आचार्य ज्ञान, तप आदि गुणों की दीप्ति से दीप्तिमान होते हैं, इसलिए उनको भांत—भंते! कहा जाता है।?
अथवा भ्रान्त: अपेतो मिथ्यात्वादे:, तत्रानवस्थित इत्यर्थ:, इति भ्रान्त:। अथवा भगवान् ऐश्वर्ययुक्त इति, आह च—
अथवा मिथ्यात्व आदि से रहित भ्रांत हैं। जो मिथ्यात्व में स्थित नहीं है। वह भ्रांत है। अथवा ऐश्वर्ययुक्त है, वह भगवान है। कहा भी है—
अहवा भंतोऽवेतो जं मिच्छत्तातिबंधहेतूतो।
अधवेसरियादिभगो विज्जति से तेण भगवंतो।।
(विभा. ४१७४)
'भंते!' का एक संस्कृत रूप है—भ्रांत। भ्रमु—अनवस्थाने धातु से निष्पन्न भ्रांत पद का अर्थ है अपेत (रहित)। आचार्य मिथ्यात्व, अव्रत, कषाय आदि हेतुओं से रहित होते हैं। अथवा आचार्य ऐश्वर्य आदि छह प्रकार के भग से युक्त होते हें इसलिए उन्हें भगवान (भगवन्त) कहा जाता है।
भवस्य वा संसारस्य भयस्य वा त्रासस्याऽन्तहेतुत्वात् नाशकारणत्वाद् भवान्तो भयान्तो वेति, उक्तं च—
नैरयिक आदि भव-संसार का अंत करने वाले भवांत हैं अथवा भय-त्रास का अंत करने वाले होने से भयांत हैं। कहा भी है—
णेरतियाभवस्स व अंतो जं तेण सो भवंतो त्ति।
अधवा भयस्स अंतो होति भयंतो भयं तासो।।
(विभा. ४१७५)
'भंते!' पद के दो अन्य संस्कृत रूप हैं—भवांत, भयांत। आचार्य नैरयिक आदि भवों का अंत करने वाले होते हैं, इसलिए उन्हें भवांत कहा जाता है। अथवा भय का अर्थ है त्रास। आचार्य भय—त्रास का अंत करने वाले होते हैं, इसलिए उन्हें 'भयांत' कहा जाता है।
इह च भदन्तादीनां शब्दानां स्थाने प्राकृतत्वादा-मन्त्रणार्थं भते त्ति पदं साधनीयमिति, अतो भते त्ति महावीरमामन्त्रयन्नुक्तवान् गौतमादि:। शालीनां कलमादिकानामिति विशेष:, व्रीहीणामिति सामान्यम्, यवयवा यवविशेष एव, एतेषाम् अभिहितत्वेन प्रत्यक्षाणां कोष्ठे कुशूले आगुप्तानि प्रेक्षपणेन संरक्षितानि कोष्ठागुप्तानि, तेषाम्, एवं सर्वत्र, नवरं पल्यं वंशकटकादिकृतो धान्याधारविशेष:, मञ्च: स्थूणानामुपरि स्थापितवंशकटकादिमयो जनप्रतीत:, गृहस्योपरितनभाग:, अभिहितं च—
यहां भदंत आदि शब्दों के स्थान में आमंत्रण अर्थ में प्राकृत में 'भंते!' पद जानना चाहिए। अत: 'भंते' शब्द गौतम आदि द्वारा भगवान महावीर के लिए आमंत्रण अर्थ में प्रयुक्त है। शालि-विशेष चावल, व्रीहि—सामान्य चावल, यवयवा—यव (जौ) धान्य विशेष। इन सबका कथन कर जब इनको कोष्ठ में डाल संरक्षित किया जाता हे तो वह कोष्ठगुप्त है। 'पल्य' का अर्थ बांस की बनी हुई धान्य रखने की टोकरी आदि है। मंच—ठूंठ आदि के ऊपर बांस आदि की चटाई से निर्मित मचान जन प्रतीत है। मालक-घर का उपरितन भाग (माला) है। कहा भी है—
अकुड्डो होइ मंचो मालो य घरोवरिं होइ।
( )
मंच दीवार रहित होता है और माल घर का उपरि भाग है।
ओलित्ताणं ति द्वारदेशे पिधानेन सह गोमयादिना अवलिप्तानाम्, लित्ताणं ति सर्वत:, लंछियाणं ति रेखादिभि: कृतलाञ्छनानाम्, मुद्दियाणं ति मृत्तिकादि-मुद्रावताम्, पिहियाणं ति स्थगितानाम्, केवतियं ति कियन्तं कालं योनिर्यस्याङ्कुर उत्पद्यते?, तत: परं योनि: प्रम्लायति वर्णादिना हीयते, प्रविध्वस्यते विध्वंसाभिमुखा भवति, विध्वस्यते क्षीयते, एवं च तद् बीजमबीजं भवति उप्तमपि नाङ्कुरमुत्पादयति, किमुक्तं भवति? तत: परं योनिव्यवच्छेद: प्रज्ञप्तो मयाऽन्यैश्च केवलिभिरिति, शेषं स्पष्टम्।
ओलित्त—घर के प्रवेश द्वार का गोबर से लिपा हुआ भाग, लित्त-सर्वत्र गोबर से लिपा हुआ। लांछित-रेखाओं आदि के द्वारा लांछित किया गया। मुद्रिका—मिट्टी आदि के द्वारा सीलबन्ध किया गया। पीहित-ढका हुआ, केवतिय—कितने समय तक योनि—जिससे अंकुर पैदा होता है। उसके बाद योनि वर्ण आदि से हीन हो जाती है। प्रविध्वस्यते-विध्वंसाभिमुख होती है, विध्वस्यते—क्षीण होती है और इस प्रकार उसका बीज अबीज हो जाता है अर्थात् बोने पर भी अंकुरित नहीं होता है। क्या कहा? उसके बाद योनि का व्यवच्छेद मेरे द्वारा (भगवान महावीर) एवं अन्य केवलियों के द्वारा कहा गया है। शेष स्पष्ट है।
सू. १२६-१३०. दोच्चाए णं....तच्चाए।
(टी.) स्थित्यधिकारादेवेदमपरं सूत्रद्वयमाह—दोच्चे-त्यादि स्फुटम्, नवरं द्वितीयायां पृथिव्याम्, किंनामि-कायामित्याह-शर्कराप्रभायामित्येवं योजनीयम्। सर्व-पृथिवीषु चेयं स्थिति:—
स्थिति अधिकार के अंतर्गत ही इन दो सूत्रों का प्रतिपादन किया गया है—दोच्चेत्यादि' स्पष्ट है। केवल दूसरी पृथ्वी में क्या नाम है इसका? शर्करा प्रभा में—इस प्रकार योजनीय है। सर्व पृथ्वियों में स्थिति इस प्रकार है—
नरक भूमियों की उत्कृष्ट स्थिति इस प्रकार है—
सागरमेगं ति सत्त दस य सत्तरस तह य बावीसा।
तेत्तीसं जाव ठिई सत्तसु पुढबीसु उक्कोसा।।
जा पढमाए जेट्ठा सा बिइयाए कणिट्ठिया भणिया।
तरतमजोगो एसो दस वाससहस्स रयणाए।।
(बृहत्सं. २३३,२३४)
प्रथम नरक—एक सागर
द्वितीय नरक—तीन सागर
तृतीय नरक—सात सागर
चतुर्थ नरक—दस सागर
पञ्चम नरक—सत्तरह सागर
षष्ठम नरक—बाईस सागर
सप्तम नरक—तेतीस सागर
रत्नप्रभा की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष है तथा पूर्व नरक की उत्कृष्ट स्थिति अपर नरक की जघन्य स्थिति है। जैसे प्रथम नरक की उत्कृष्ट स्थिति एक सागर है, दूसरी नरक की जघन्य स्थिति एक सागर है उत्तरोत्तर क्रम ज्ञातव्य है।
नरकपृथिव्यधिकारान्नरक-नारकविशेषस्वरूप-प्ररूपणाय सूत्रत्रयमाह—पंचमाए इत्यादि सुबोधम्, केवलम् उसिणवेेयण त्ति तिसृणामुष्णस्वभावत्वात्। तिसृषु नारका उष्णवेदना इत्युक्त्वापि यदुच्यते नैरयिका उष्णवेदनां प्रत्यनुभवन्तो विहरन्तीति तत्तद्वेदना-सातत्यप्रदर्शनार्थम्।
नरक पृथ्वी के अधिकार में नरक-नारक आदि के विशेष स्वरूप की प्ररूपणा करने के लिए तीन सूत्रों का प्रतिपादन किया गया है—'पंचमाए इत्यादि'। यह सुबोध है। केवल तीन नारकों का उष्ण स्वभाव होने से वहां उष्ण वेदना ही होती है। तीन नरक भूमियों में नारक उष्ण वेदना का ही अनुभव करते हैं। यह कथन करने पर भी जो कहा गया नेरयिक उष्ण वेदना का प्रत्यनुभव करते हैं। यह उस-उस वेदना के सातत्य का निरूपण करने के लिए कहा गया है।
सू. १३१-१३४. तओ लोगे....सयंभुरमणे।
(टी.) नरकपृथिवीनां क्षेत्रस्वभावानां प्राक् स्वरूपमुक्तम्, अथ क्षेत्राधिकारात् क्षेत्रविशेषस्वरूपस्य त्रिस्थानकावतारिणो निरूपणाय सूत्रचतुष्टयमाह—तओ इत्यादि। त्रीणि लोके समानि तुल्यानि योजनलक्षण-प्रमाणत्वात्, न च प्रमाणत एवात्र समत्वमपि तु औत्तराधर्यव्यवस्थिततया समश्रेणितयाऽपीत्यत आह-सपक्खिमित्यादि, पक्षाणां दक्षिण-वामादिपार्श्वानां सदृशता समता सपक्षमित्यव्ययीभाव:, तेन समपार्श्वतया समानीत्यर्थ:, इकारस्तु प्राकृतत्वात्, तथा प्रतिदिशां विदिशां सदृशता सप्रतिदिक् तेन, समप्रतिदिक्तयेत्यर्थ:, अप्रतिष्ठान: सप्तम्यां पञ्चानां नरकावासानां मध्यम:, तथा जम्बूद्वीप: सकलद्वीपमध्यम:, सर्वार्थसिद्धं विमानं पञ्चानामनुत्तराणां मध्यममिति।
नरक पृथ्वियों का क्षेत्र स्वभाव पहले बताया जा चुका है। यहां क्षेत्राधिकार से क्षेत्र विशेष का स्वरूप त्रिस्थानक में अवतरित करते हुए चार सूत्रों में प्रतिपादित करते हैं—'तओ इत्यादि'। लोक में तीन समान हैं क्योंकि वे एक लाख योजन प्रमाण हैं। यह समानता केवल प्रमाण की दृष्टि से ही नहीं है, अपितु कहा है—सपक्खिम इत्यादि'। दक्षिण-वाम आदि पार्श्वो में जिसकी समानता है वह सपक्ष है। यहां अव्ययीभाव समास है। समपार्श्वता की दृष्टि से समान है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। इकार' प्राकृत के कारण है। प्रतिदिशा एवं विदिशा में समानता सप्रतिदिक् है। समान प्रतिदिकता से है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। अप्रतिष्ठान नामक नरकावास सातवीं नरक के पांच नरकावासों में मध्यम है। जंबूद्वीप समस्त द्वीपों के मध्य में है। सर्वार्थसिद्ध पांच अनुत्तरविमानों में मध्यम है।
सीमन्तक: प्रथमपृथिव्यां प्रथमप्रस्तटे नरकेन्द्रक: पञ्चचत्वारिंशद्योजनलक्षाणि, समय: काल: तत्सत्तोप-लक्षितं क्षेत्रं समयक्षेत्रं मनुष्यलोक इत्यर्थ:, ईषद् अल्पो योजनाष्टकबाहल्यपञ्चत्वारिंशल्लक्षविष्कम्भात् प्राग्भार: पुद्गलनिचयो यस्या: सेषत्प्राग्भाराऽष्टमपृथिवी, शेषपृथिव्यो हि रत्नप्रभाद्या महाप्राग्भारा:, अशीत्यादिसहस्राधिकयोजनलक्षणबाहल्यत्वात्, तथाहि—
सीमांतक—प्रथम पृथ्वी के प्रथम प्रस्तट का नरकावास पेंतालीस लाख योजन प्रमाण है। समय-काल, उससे उपलक्षित क्षेत्र समयक्षेत्र-मनुष्यलोक है। ईषद्-अल्प, आठ योजन चौड़ाई और बयालीस लाख योजन विस्तार, प्राग्भार-पुद्गल समूह जिसके है, वह ईषत् प्राग्भारा आठवीं पृथ्वी है। शेष पृथ्वियां रत्नप्रभा आदि महाप्राग्भारा है। वह १ लाख ८० हजार योजन से अधिक बाहल्य-वाली है। कहा है—
पढमाऽसीइसहस्सा बत्तीसा अट्ठवीस वीसा य।
अट्टार सोलस य अट्ठ सहस्स लक्खोवरिं कुज्जा।।
(बृहत्सं. २४१)
प्रथम पृथ्वी—१ लाख ८० हजार योजन।
द्वितीय पृथ्वी—१ लाख ३२ हजार योजन।
तृतीय पृथ्वी—१ लाख २८ हजार योजन।
चतुर्थ पृथ्वी—१ लाख २० हजार योजन।
पंचम पृथ्वी—१ लाख १८ हजार योजन।
षष्ठम पृथ्वी—१ लाख १६ हजार योजन।
सप्तम पृथ्वी—१ लाख ८ हजार योजन।
विष्कम्भस्तु तासां क्रमेणेकाद्या सप्तान्ता रज्जव इति। अथवेषत्प्राग्भारा मनागवनतत्वादिति।
उनका विस्तार क्रमश: एक से लेकर सात रज्जू प्रमाण है। ईषद् प्राग्भारा का तात्पर्य है कुछ झुकी हुई पृथ्वी।
प्रकृत्या स्वभावेनोदकरसेन युक्ता इति, क्रमेण चैते द्वितीयतृतीयाऽन्तिमा:। प्रथम-द्वितीया-ऽन्तिमा: समुद्रा बहुजलचरा:, अन्ये त्वल्पजलचरा इति, उक्तं च—
स्वभावत: उदक रस से युक्त जो समुद्र हैं, वह क्रमश: दूसरा, तीसरा और अंतिम समुद्र है। प्रथम (लवणसमुद्र) द्वितीय (कालोदधि) और अंतिम (स्वयंभूरमण) में जलचर जीवों की बहुलता है। अन्य समुद्रों में जलचर जीवों की अल्पता है। कहा भी है—
लवणे उदगरसेसु य महोरया मच्छ-कच्छहा भणिया।
अप्पा सेसेसु भवे न य ते णिम्मच्छया भणिया।।
( )
लवणसमुद्र तथा कालोदधि, पुष्करोदधि एवं स्वयंभूरमण समुद्र में मत्स्य व कच्छप विशेष होते हैं। शेष समुद्रों में वे अल्प होते हैं, किन्तु वे मत्स्यविहीन नहीं होते हैं।
अन्यच्च—
अन्यत्र भी कहा गया—
लवणे कालसमुद्दे सयंभुरमणे य होंति मच्छा उ।
अवसेससमुद्देसुं न हुंति मच्छा न मयरा वा।।
लवण समुद्र, कालोदधि और स्वयंभूरमण समुद्र में मत्स्य विशेष रूप में होते हैं। अवशेष समुद्रों में मत्स्य व मगर नहीं होते हैं।
नत्थि त्ति पउरभावं पडुच्च न उ सव्वमच्छपडिसेहो।
अप्पा सेसेसु भवे न य ते निम्मच्छया भणिया।।
(बृहत्सं. ९०,९१)
यहां नहीं का तात्पर्य प्रचुरता के निषेध की अपेक्षा से है। सर्व मत्स्य का निषेध नहीं है। शेष समुद्रों में अल्प का तात्पर्यं पूर्ण निषेध की दृष्टि से नहीं है।
सू. १३५,१३६. तओ लोगे....पसत्थारो।
(टी.) क्षेत्राधिकारादेवाप्रतिष्ठाने नरकक्षेत्रे ये उत्पद्यन्ते तानाह—तओ इत्यादि, नि:शीला निर्गत-शुभस्वभावा:, दु:शीला इत्यर्थ:, एतदेव प्रपञ्च्यते-निर्व्रता: अविरता: प्राणातिपातादिभ्य:, निर्गुणा उत्तरगुणाभावात्, निम्मेर त्ति निर्मर्यादा: प्रतिपन्ना-परिपालनादिना, तथा प्रत्याख्यानं च नमस्कारसहितादि, पौषध: पर्वदिनमष्टम्यादि तत्रोपवास: अभक्तार्थकरणं स च, तौ निर्गतौ येषां ते निष्प्रत्याख्यानपोषधोपवासा: कालमासे मरणमासे कालं मरणमिति। णेरइयत्ताए त्ति पृथिव्यादित्वव्यवच्छेदार्थम्, तत्र ह्येकेन्द्रियतया तदन्येऽप्युत्पद्यन्त इति, तत्र राजान: चक्रवर्त्ति-वासुदेवा:, माण्डलिका: शेषा राजान:, ये च महारम्भा: पञ्चेन्द्रियादिव्यपरोपणप्रधानकर्म्मकारिण: कुटुम्बिन इति, शेषं कण्ठ्यम्।
क्षेत्र अधिकार से ही अप्रतिष्ठान नरक क्षेत्र में जो उत्पन्न होते हैं, उन्हें कहते हैं—तओ इत्यादि'। नि:शील अर्थात् शुभ स्वभाव रहित अर्थात् दु:शील। इसका ही विस्तार करते हैं। निर्व्रत-प्राणातिपात आदि से अविरत, निर्गुण—उत्तरगुण आदि से रहित, निम्मेर—मर्यादा रहित अर्थात् स्वीकृत मर्यादा का पालन न करने से तथा प्रत्याख्यान—नवकारसी आदि, पौषध-पर्व दिन अष्टमी आदि में उपवास-अभक्तार्थकरण जिनमें ये नहीं है वे निष्प्रत्याख्यान-पोषधोपवास मरण समय में मरण को प्राप्त होते हैं। पृथ्वी (नरकभूमि) आदि से व्यवच्छेद करने के लिए 'णेरइयत्ताए' पाठ दिया है। क्योंकि वहां एकेन्द्रिय रूप में अन्य जीव भी उत्पन्न होते हैं। यहां राजा से तात्पर्यं है—चक्रवती, वासुदेव, माण्डलिक राजा और शेष राजा। जो महारंभ-पंचेन्द्रिय आदि की हिंसा प्रधान कर्म करने वाले कुटुम्बी हैं वे। शेष स्पष्ट है।
अप्रतिष्ठानस्य स्थित्यादिभि: समाने सर्वार्थे ये उत्पद्यन्ते तानाह—तओ इत्यादि सुगमम्, केवलं राजान: प्रतीता: परित्यक्तकामभोगा: सर्व्वविरता:, एतच्चोत्तर-पदयोरपि सम्बन्धनीयम्, सेनापतय: सैन्यनायका:, प्रशास्तारो लेखाचार्यादय:, धर्मशास्त्रपाठका: इति क्वचित्।
अप्रतिष्ठान नरकावास में स्थिति आदि की दृष्टि से समान होने पर भी जो सवार्थ में उत्पन्न हैं उनके संबंध में कहते हैं—'तओ इत्यादि'। यह सुगम है। राजा सुज्ञात है। परित्यक्त कामभोग अर्थात् सर्वविरत। ये उत्तरपदों से भी संबंधनीय है। सेनापति-सेनानायक, प्रशास्तार-लेखनाचार्य आदि। कहीं-कहीं धर्मशास्त्र के पाठक भी कहा है।
सू. १३७,१३८. बंभलोग-लंतएसु....पण्णता।
(टी.) अनन्तरोक्तसर्वार्थसिद्धविमानसाधर्म्याद्वि-मानान्तरनिरूपणायाह—बंभेत्यादि, इह च किण्हा नीला लोहिय त्ति पुस्तकेष्वेवं त्रैविध्यं दृश्यते, स्थानान्तरे च लोहित-पीत-शुक्लत्वेनेति, यत उक्तम्—
अनन्तर कथित सर्वार्थसिद्ध विमान से साधर्म्य जिनका है ऐसे विमानों का निरूपण करते हुए कहते हैं—'बंभ इत्यादि'। यहां प्रति (आदर्शों) में इस तरह कृष्ण, नील, रक्त आदि की त्रिविधता देखी जाती है। अन्य प्रतियों में रक्त, पीत और शुक्ल भी कहा गया है, क्योंकि कहा गया है—
सोहम्मे पंचवन्ना....पुंडरीयाइ।।
(बृहत्सं. १३२)
अनन्तरं विमानान्युक्तानि, तानि च देवशरीराश्रया इति देवशरीरमानं त्रिस्थानकानुपात्याह—आणयेत्यादि, भवं जन्मापि यावद्धार्यन्ते भवं वा देवगतिलक्षणं धारयन्तीति भवधारणीयानि तानि च तानि शरीराणि चेति भवधारणीयशरीराणीति, उत्तरवैक्रियव्यवच्छेदार्थं चेदम्, तस्य लक्षप्रमाणत्वात्, उक्कोसेणं ति उत्कर्षेण, न तु जघन्यत्वादिना, जघन्येन तस्योत्पत्तिसमयेऽङ्गुला-सङ्ख्येयभागमात्रत्वादिति, शेषं कण्ठ्यमिति।
अनन्तर सूत्रों में विमान का प्रतिपादन किया गया है। वे विमान देवों के शरीर के आश्रय स्थान है। अथ देवों के शरीरमान को त्रिस्थानक के अनुपात से कहते हैं—'आणयेत्यादि'। भव अर्थात् जन्म। देवगति लक्षण भव को धारण करना भवधारणीय है। वे-वे शरीर भवधारणीय शरीर हैं। उत्तर वेक्रिय का व्यवच्छेद करने के लिए यह कथन किया गया है, क्योंकि उत्कृष्टत: उसकी अवगाहना लक्ष (योजन) प्रमाण होती है। जघन्य आदि से नहीं, क्योंकि जघन्यरूप में उत्पत्ति के समय वह अंगुल के असंख्यातवें भाग जितना होता है। शेष स्पष्ट है।
सू. १३९. तओ पण्णत्तीओ.... दीवसागरपण्णत्ती।
(टी.) अनन्तरं देवशरीराश्रयवक्तव्यतोक्ता, तत्प्रतिबद्धाश्च प्रायस्त्रयो ग्रन्था इति तत्स्वरूपाभि-धानायाह—तओ इत्यादि, कालेन प्रथम-पश्चिमपौरुषी-लक्षणेन हेतुभूतेनाऽधीयन्ते, व्याख्याप्रज्ञप्तिर्जम्बूद्वीप-प्रज्ञप्तिश्व न विवक्षिता, त्रिस्थानकानुरोधादिति, शेषं स्पष्टम्।
अनन्तर सूत्र में देव शरीर के आश्रय से वक्तव्यता कही गई है। उससे प्रतिबद्ध प्राय: तीन ग्रन्थ हैं। उनके स्वरूप का प्रतिपादन करने के लिए कहते हैं—तओ इत्यादि'। कालेन-काल की दृष्टि से प्रथम तथा पश्चिम पौरुषी में उनका अध्ययन किया जाता है। तीसरे स्थानक का क्रम होने से व्याख्या प्रज्ञप्ति और जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति का कथन नहीं किया गया है। शेष स्पष्ट है।
।। इति त्रिस्थानकस्य प्रथम उद्देशको विवरणत: समाप्त:।।
(तृतीय स्थानक के प्रथम उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ द्वितीय उद्देशक:
द्वितीय उद्देशक
९४०-१४२. तिविहे लोगे....तिरियलोगे।
(टी.) व्याख्यात: प्रथम उद्देशक:, तदनन्तरं द्वितीय आरम्भ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्ध:—प्रथमोद्देशके जीव-धर्म्मा: प्राय: उक्ता:, इहापि प्रायस्त एवेतीत्थंसम्बन्ध-स्यास्येदमादिसूत्रम्—तिविहे इत्यादि। अस्य चायमभि-सम्बन्ध:—अनन्तरसूत्रेण चन्द्रप्रज्ञप्त्यादिग्रन्थस्वरूप-मुक्तमिह तु चन्द्रादीनामेवार्थानामाधारभूतस्य लोकस्य स्वरूपमभिधीयत इत्येवंसम्बन्धवतोऽस्य सूत्रस्य व्याख्या—लोक्यते अवलोक्यते केवलालोकेनेति लोक:, नाम-स्थापने इन्द्रसूत्रवत्, द्रव्यलोकोऽपि तथैव, नवरं ज्ञशरीर-भव्यशरीरव्यतिरिक्तद्रव्यलोको धर्मास्ति-कायादीनि जीवाजीवरूपाणि रूप्यरूपीणि सप्रदेशाप्रदेशानि द्रव्याण्येव द्रव्याणि च तानि लोकश्चेति विग्रह:,उक्त च—
प्रथम उद्देशक की व्याख्या की गई। उसके अनन्तर दूसरे उद्देशक की व्याख्या प्रारम्भ की जा रही है। इसका यह अभिसम्बन्ध है—प्रथम उद्देशक में प्राय: जीव धर्मों के सम्बन्ध में कहा गया। इसमें भी प्राय: उन्हीं का कथन है। इस सम्बन्ध से यह इसका आदि सूत्र है—तिविहे इत्यादि'। इसका यह अभिसम्बन्ध है। अनन्तर सूत्र से चन्द्रप्रज्ञप्ति आदि ग्रंथों का स्वरूप प्रतिपादित किया गया। यहां चन्द्र आदि पदार्थों के आधारभूत लोक का स्वरूप कहा जा रहा है। इस प्रकार के सम्बन्धवाले इस सूत्र की व्याख्या है—जो केवलज्ञान के आलोक में देखा जाता है, वह लोक है। इसके नाम और स्थापना इन्द्र! सूत्र की तरह ज्ञातव्य हैं। द्रव्यलोक भी उसी प्रकार है। ज्ञशरीर और भव्यशरीर व्यतिरिक्त द्रव्यलोक धर्मास्तिकाय आदि जीव और अजीवरूप, रूपी-अरूपी, सप्रदेश-अप्रदेश द्रव्य ही हैं। वे द्रव्य ही लोक हैं। यह इसका समास विग्रह है। कहा भी है—
जीवमजीवे रूवमरूवी सपएस अप्पएसे य।
जाणाहि दव्वलोयं णिच्चमणिच्चं च जं दव्वं।।
(आवभा. १९५)
जीव, अजीव, रूपी, अरूपी, सप्रदेश, अप्रदेश, नित्य, अनित्य जो द्रव्य हैं, वह द्रव्य लोक हैं।
भावलोकं त्रिधाऽऽह—तिव्रिहे इत्यादि, भावलोको द्विविध:—आगमतो नोआगमतश्च, तत्रागमतो लोक-पर्यालोचनोपयोग: तदुपयोगानन्यत्वात् पुरुषो वा, नोआगमतस्तु सूत्रोकतो ज्ञानादि:, नोशब्दस्य मिश्रवचनत्वाद्, इदं हि त्रयं प्रत्येकमितरेतरसव्यपेक्षं नागम एव केवलो नाप्यनागम इति, तत्र ज्ञानं चासौ लोकश्चेति ज्ञानलोक:, भावलोकता चास्य क्षायिक-क्षायोपशमिक-भावरूपत्वात्, क्षायिकादिभावानां च भावलोक-त्वेनाभिहितत्वाद्, उक्तं च—
भावलोक तीन प्रकार का है। उसे प्रतिपादित करते हुए कहते हैं—'तिविहे इत्यादि'। भावलोक दो प्रकार का है—आगमत: और नोआगमत:। आगमत: का तात्पर्य है—लोक का पर्यालोचन करने वाला उपयोग। अथवा उस उपयोग से, अनन्य (अभेद) जिस पुरुष का है, वह आगमत: भावलोक है। क्योंकि 'नो' शब्द मिश्रवचन है।
ओदइय उवसमिए य खइए य तहा खओवसमिए य।
परिणाम सन्निवाए य छव्विहो भावलोगो उ।।
(आवभा. २००)
भाव लोक षड्विध है। वे इस प्रकार हैं—औदयिक, औपशमिक, क्षायिक, क्षायोपशमिक, पारिणामिक और सान्निपातिक।
एवं दर्शन-चारित्रलोकावपीति।
इसी प्रकार दर्शनलोक और चारित्रलोक भी है।
अथ क्षेत्रलोकं त्रिधाऽऽह—तिविहे इत्यादि, इह च बहुसमभूमिभागे रत्नप्रभाभागे मेरुमध्ये अष्टप्रदेशो रुचको भवति, तस्योपरितनप्रतरस्योपरिष्टान्नन योजनशतानि यावज्ज्योतिश्चक्रस्योपरितलस्तावत् तिर्यग्लोक:, तत: परत ऊर्ध्वभागस्थितत्वात् ऊर्ध्वलोको देशोनसप्तरज्जु-प्रमाण:, रुचकस्याधस्तनप्रतरस्याधो नव योजनशतानि यावत्तावर्तिर्यग्लोक:, तत: परतोऽधोभागस्थित-त्वादधोलोक: सातिरेकसप्तरज्जुप्रमाण:, अधोलोकोर्ध्व-लोकयोर्मध्ये अष्टादशयोजनशतप्रमाणस्तिर्यम्भागस्थित-त्वात् तिर्यगलोक इति, प्रकारान्तरेण चायं गाथाभि-र्व्याख्यायते—
क्षेत्रलोक के तीन प्रकार कहे गये हैं—'तिविहे इत्यादि'। यहां बहुसमभूमिभाग रत्नप्रभा के मेरू के मध्यवर्ती आठ रूचक प्रदेश होते हैं। उसके उपरितन प्रतर से लेकर नौ सौ योजन ऊर्ध्व भाग में अवस्थित सप्त रज्जु से कुछ न्यून ऊर्ध्वलोक है। रूचक प्रदेशों के अधस्तन प्रतर से नौ सौ योजन प्रमाण तिर्यक्लोक है। उसके पश्चात् अधोभाग में अवस्थित अधोलोक सात रज्जु से अधिक प्रमाण है। अधोलोक और ऊर्ध्वलोक के मध्य में अवस्थित अठारह सौ योजन प्रमाण तिर्यक् भाग में तिर्यक् लोक है। प्रकारान्तर से इन गाथाओं के द्वारा इस रूप में व्याख्या की गई है—
अहवा अहपरिणामो खेत्तणुभावेण जेण ओसन्न।
असुहो अहो त्ति भणिओ दव्वाणं तेणऽहोलोगो।।
अथवा क्षेत्रानुभव से जहां बहुलता से अशुभ परिणाम हो, वह अशुभ अध: कहा गया है। अत: वह अधोलोक है (ऊर्ध्वलोक की अपेक्षा अधोलोकवर्ती शुभ द्रव्य भी हीनतर होते हैं।)
उड्ढं उवरिं जं ठिय सुहखेत्तं खेत्तओ य दव्वगुणा।
उप्पज्जंति सुभा वा तेण तओ उड्ढलोगो त्ति।।
ऊर्ध्वं अर्थात् उपरि स्थित लोक ऊर्ध्वलोक है। शुभ क्षेत्र ऊर्ध्व क्षेत्र है। क्षेत्रानुभव से वहां शुभ परिणाम उत्पन्न होते हैं। अत: ऊर्ध्वलोक कहते हैं।
मञ्झणुभावं खेत्तं जं तं तिरियं ति वयणपज्जवओ।
भण्णइ तिरिय विसालं अओ य तं तिरियलोगो त्ति।।
( )
जो मध्यम पर्याय वाला क्षेत्र है, वह वचन पर्याय की अपेक्षा से तिर्यक् है अथवा तिर्यक् विशाल लोक तिर्यक् लोक है। यहां मध्यम पदलोपी समास है।
सू. १४३-१६०. चमरस्स णं....लोगपालाणं।
(टी.) लोकस्वरूपनिरूपणानन्तरं तदाधेयानां चमरादीनां चमरस्सेत्यादिना अच्चुयलोगवालाणमित्येत-दन्तेन ग्रन्थेन पर्षदो निरूपयति, सुगमश्चायम्, नवरम् असुरिंदस्सेत्यादौ इन्द्र ऐश्वर्ययोगात् राजा तु राजनादिति, परिषत् परिवार:, सा च त्रिधा प्रत्यासत्तिभेदेन, तत्र ये परिवारभूता देवा देव्यश्चातिगौरव्यत्वात् प्रयोजनेष्वाहूता एवागच्छन्ति साभ्यन्तरा परिषत्, ये त्वाहूता अनाहुताश्चागच्छन्ति सा मध्यमा, ये त्वनाहूता अप्यागच्छन्ति सा बाह्येति, तथा यया सह प्रयोजनं पर्यालोचयति साऽऽद्या, यया तु तदेव पर्यालोचितं सत् प्रपञ्चयति सा द्वितीया, यस्यास्तु तत् प्रवर्णयति साऽन्त्येति।
लोक के स्वरूप का निरूपण करने के पश्चात् उसके आधेय चमर आदि जिसकी आदि में है और अच्युत लोकपाल जिसके अन्त में है, ऐसी परिषद का अंतिम सूत्र के द्वारा निरूपण किया गया है। यह सुज्ञात है। तथापि असुरेन्द्र आदि ऐश्वर्य के योग से इन्द्र है। जो सुशोभित होता है, वह राजा है। परिषद् अर्थात् परिवार। वह सामीप्य के भेद से तीन प्रकार की है जो परिवारभूत देव और देवी हैं, वे अत्यंत गौरव के कारण प्रयोजनवश आमंत्रित करने पर ही आते हैं, वह आभ्यन्तर परिषद है। जो आमंत्रित और अनामंत्रित दोनों ही स्थिति में आते हैं, वह मध्यम परिषद है। जो न बुलाने पर भी आते हैं वह बाह्य परिषद है। जिनके साथ प्रयोजन होने पर पर्यालोचन किया जाता है, वह आद्य परिषद् है। जो पर्यालोचित का विस्तार करती है, वह द्वितीया (मध्यम) परिषद है। जिसके द्वारा पर्यालोचित कार्य की प्रशंसा की जाती है, वह तृतीय (अन्त्य) परिषद है।
सू. १६१-१७५. तओ जामा....पश्चिमे वए।
(टी.) अनन्तरं परिषदुत्पन्नदेवा: प्ररूपिता:, देवत्वं च कुतोऽपि धर्म्मात्, तत्प्रतिपत्तिश्च कालविशेषे भवतीति कालविशेषनिरूपणपूर्व तत्रैव धर्मविशेषाणां प्रतिपत्तीराह—तओ जामेत्यादि स्पष्टम्, केवलं यामो रात्रेर्दिनस्य च चतुर्थभागो यद्यपि प्रसिद्धस्तथाऽपीह त्रिभाग एव विवक्षित: पूर्वरात्र-मध्यरात्रा-ऽपररात्रलक्षणो यमाश्रित्यरात्रिस्त्रियामेत्युच्यते, एवं दिनस्यापि, अथवा चतुर्थभाग एव स:, किन्त्विह चतुर्थो न विवक्षित:, त्रिस्थान-कानुरोधादित्येवमपि त्रयो यामा इत्यभिहितम्।
अनन्तर सूत्र में परिषद में होने वाले देवों का प्रतिपादन किया गया। देवत्व किससे प्राप्त होता है? धर्म से। उसकी प्राप्ति काल विशेष में होती है। काल विशेष का निरूपण करने से पूर्व उस सन्दर्भ में धर्म विशेष की प्राप्ति के लिए कहा गया—'तओ जामेत्यादि'। यह स्पष्ट है। रात्रि और दिन का चतुर्थ भाग याम रूप से प्रख्यात है। तथापि यहां उसके तीन भाग ही विवक्षित हैं—पूर्व रात्र, मध्य रात्र और अपर रात्र। इनके आश्रय से रात्रि को त्रियामा भी कहा जाता है। इसी प्रकार दिन को भी जानना चाहिए। अथवा उसका चतुर्थ भाग ही है, किन्तु यहां चतुर्थ भाग विवक्षति नहीं है। त्रिस्थानक के क्रम से तीन याम कहे गये हैं।
एवं जाव त्ति करणादिदं दृश्यम्—'केवलं बोहिं बुज्झेज्जा, मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वएज्जा, केवलं बंभचेरवासमावसेज्जा, एवं संजमेणं संजमेज्जा, संवरेणं संवरेज्जा, आभिणि-बोहियनाणं उप्पाडेज्जा' इत्यादि। यथा कालविशेषे धर्मप्रतिपत्तिरेवं वयोविशेषेऽपीति तन्निरूपणतस्तत्र धर्मविशेषप्रतिपत्तीराह—तओ वयेत्यादि स्फुटम्, किन्तु प्राणिनां कालकृतावस्था वय उच्यते, तत् त्रिधा बाल-मध्यम-वृद्धत्वभेदादिति, वयोलक्षणं चेदम्-संजमेणं संजमेज्जा, संवरेणं संवरेज्जा, आभिणि-बोहियनाणं उप्पाडेज्जा' इत्यादि। यथा कालविशेषे धर्मप्रतिपत्तिरेवं वयोविशेषेऽपीति तन्निरूपणतस्तत्र धर्मविशेषप्रतिपत्तीराह—तओ वयेत्यादि स्फुटम्, किन्तु प्राणिनां कालकृतावस्था वय उच्यते, तत् त्रिधा बाल-मध्यम-वृद्धत्वभेदादिति, वयोलक्षणं चेदम्—
'एवं जाव' इस करण से यह द्रष्टव्य है—केवलं बोहिं इत्यादि विशुद्ध बोधि का अनुभव करता है। मुण्ड होकर घर छोड़कर संपूर्ण अनगारिता-साधुपन को पाता है। संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त करता है। संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत्त होता है। जैसे काल विशेष में धर्म की प्राप्ति होती है, उसी प्रकार वय विशेष में उसकी प्राप्ति जाननी चाहिए। उसका निरूपण करते हुए धर्म विशेष की प्राप्ति के सम्बन्ध में कहा है—'तओ वयेत्यादि'। यह स्पष्ट है। किन्तु प्राणियों की कालकृत अवस्था वय है। बाल, मध्यम, वृद्धत्व के भेद से उसके तीन प्रकार हैं। वय का लक्षण इस प्रकार है—
आ षोडशाद्भवेदबालो यावत् क्षीरान्नवर्त्तक:।
मध्यम: सप्ततिं यावत् परतो वृद्ध उच्यते।।
()
दूध और अन्न पर निर्भर रहने वाला व्यक्ति सोलह वर्ष तक बाल होता है। सत्तर वर्ष तक की उप्र मध्यम कही गई है और उसके बाद की अवस्था वृद्धावस्था होती है।
शेषं प्राग्वत्।
शेष पूर्ववत्।
सू. १७६-१७९. तिविधा बोधी....चरित्तमूढा।
(टी.) उक्तानेव धर्मविशेषांस्त्रिधा बोधिशब्दाभि-धेयान् १ बोधिमतो २ बोधिविपक्षभूतं मोहं ३ तद्वतश्च ४ सूत्रचतुष्टयेनाह—तिविहेत्यादि सुबोधम्, किन्तु बोधि: सम्यग्बोध:, इह च चारित्रं बोधिफलत्वात् बोधिरुच्यते, जीवोपयोगरूपत्वाद्वा। बोधिविशिष्टा: पुरुषास्त्रिधा ज्ञानबुद्धादय इति, एवं मोहे मूढ त्ति बोधिवद् बुद्धवच्च मोहो मूढाश्च त्रिविधा वाच्या:, तथाहि—'तिविहे मोहे पण्णत्ते, तं जहा—नाणमोहे' इत्यादि, 'तिविहा मूढा पन्नत्ता, तंजहा—णाणमूढे' त्यादि।
बोधि शब्द के अभिधेय धर्म को तीन प्रकार से कहा गया है। बोधिमान, बोधि के विपक्षभूत मोह तथा उसके समान अन्य को सूत्र चतुष्टय से कहते हैं—'तिविहेत्यादि'। यह सुबोध है। किन्तु बोधि का तात्पर्य सम्यक् बोध से है। चारित्र बोध का फल होने से उसे भी बोधि कहा जाता है। अथवा वह जीव का उपयोग होने बोधि रूप कहा जाता है। बोधि विशिष्ट पुरुष ज्ञान बुद्ध आदि तीन प्रकार के होते हैं। इसी प्रकार बोधि और बुद्ध की तरह मोह और उससे होनेवाले मूढ़ तीन प्रकार के कहे गए हैं। 'तिविहे मोहे' इत्यादि मूढ़ तीन प्रकार के कहे गए हैं, जैसे—ज्ञानमूढ़ आदि।
सू. १८०-१८३. तिविहा पव्वज्जा....संगार-पव्बज्जा।
(टी.) चारित्रबुद्धा: प्रागभिहिता:, ते च प्रव्रज्यायां सत्याम्, अतस्तां भेदतो निरूपयन्नाह—तिविहेत्यादि सूत्रचतुष्टयं सुगमम्, केवलं प्रव्रजनं गमनं पापाच्चरण-व्यापारेष्विति प्रव्रज्या, एतच्च चरणयोगगमनं मोक्षगमनमेव, कारणे कार्योपचारात्, तन्दुलान् वर्षति पर्जन्य इत्यादिवदिति, उक्तं च—
चारित्र बुद्ध का कथन पहले किया गया है। वे प्रव्रज्या होने पर ही होते हैं। अत: उनके भेदों का निरूपण करते हुए कहते हैं—'तिविहेत्यादि'। यह सूत्र चतुष्टय सुगम है। पाप से चरित्र में प्रव्रजन प्रव्रज्या है। यह चरणयोग गमन मोक्षगमन ही है। क्योंकि यहां कारण में कार्य का उपचार है। जैसे बादल चावलों को बरसाते हैं। कहा भी है—
पव्वयणं पव्वज्जा पावाओ सुद्धचरणजोगेसु।
इय मोक्खं पइ गमणं कारण कज्जोवयाराओ।।
(पञ्च. ५)
प्रव्रजन प्रव्रज्या है। पाप से दूर हो शुद्ध चरण योग में प्रव्रजन प्रव्रज्या है। यह गमन मोक्ष के प्रति गमन है। यहां कारण में कार्य का उपचार किया गया है।
इहलोकप्रतिबद्धा ऐहलौकिकभोजनादिकार्यार्थिनाम्, परलोकप्रतिबद्धा जन्मान्तरकामाद्यर्थिनाम्, द्विधाप्रतिबद्धा इहलोक-परलोकप्रतिबद्धा सा चोभयार्थिनामिति, पुरत: अग्रत: प्रतिबद्धा प्रव्रज्यापर्यायभाविषु शिष्यादिष्वा-शंसनत: प्रतिबन्धात्, मार्गत: पृष्ठत: स्वजनादिषु स्नेहाच्छेदात्, तृतीया द्विघाऽपीति। तुयावइत्त त्ति तुद व्यथने (पा.धा. १२८२) इति वचनात् तोदयित्वा तोदं कृत्वा व्यथामुत्पाद्य या प्रव्रज्या दीयते मुनिचन्द्रपुत्रस्य सागरचन्द्रेणेव सा तथोच्यते, पुयावइत्त त्ति, प्लुङ् गतौ (पा.धा. ९५८) इति वचनात् प्लावयित्वा अन्यत्र नीत्वा आर्यरक्षितवद् या दीयते सा तथेति, बुयावइत्ता संभाष्य गौतमेन कर्षकवदिति। अवपात: सेवा सद्गुरूणाम्, ततो या सा अवपाततप्रव्रज्या, तथा आख्यातेन धर्मदेशनेन आख्यातस्य वा प्रव्रजेत्यभिहितस्य गुरुभिर्या साऽऽख्यातप्रव्रज्या फल्गुरक्षितस्येवेति, संगार त्ति सङ्केत:, तस्माद् या सा सङ्गारप्रव्रज्या मेतार्यादीनामिवेति, अथवा यदि त्वं प्रव्रजसि तदा मया प्रव्रजितव्यमित्येवं या सा यथा।
इहलोक प्रतिबद्ध—इस लोक सम्बन्धी भोजनादि कार्यों के अभीप्सु, परलोक प्रतिबद्ध-जन्मान्तर कामादि के अभिलाषी। द्विधा प्रतिबद्ध—इहलोक, परलोक उभय के (सुखों के) इच्छुक। पुरत: अर्थात् आगे प्रतिबद्ध-प्रव्रज्या पर्याय में शिष्यों आदि की प्रतिबद्धता से। मार्गत:—पूर्व (गृहस्थ जीवन) के स्वजन आदि की अभीप्सा के स्नेह का छेदन करने से तथा तृतीय प्रवज्या उभय से प्रतिबद्ध होती है। तुयावइत्त—'तुद् व्यथने' इस वचन से व्यथित करके जो प्रत्रज्या दी जाती है। वह तुयावइत्त प्रव्रज्या है। जैसे—मुनिचन्द्रपुत्र को सागरचन्द्र के द्वारा। पुयावइत्ता—'प्लुङ्-गतौ' इस वचन से अन्यत्र ले जाकर आर्यरक्षित की तरह जो दीक्षा दी जाती हैं। बुयावइत्त—बातचीत करके, जैसे—गौतम स्वामी के द्वारा कृषक की भांति। अवपात अर्थात् सद्गुरुओं की सेवा, उससे होने वाली प्रव्रज्या अवपात प्रव्रज्या है। आख्यात-धर्मदेशना के द्वारा अथवा गुरु के द्वारा तुम दीक्षा लो, ऐसा कह फल्गुरक्षित की तरह जिसे प्रव्रज्या दी जाती है, वह आख्यात प्रव्रज्या है। संगार—संकेत। मेतार्य आदि की तरह संकेत से जिसे प्रव्रज्या दी जाती है, वह संगार प्रवज्या है। अथवा यदि तुम प्रव्रज्या लो तो मुझ से ही लो, ऐसा कह दी जाने वाली प्रव्रज्या संगार प्रव्रज्या है।
१८४,१८५. तओ णियठा....कसायकुसीले।
(टी.) उक्तप्रव्रज्यावन्तो निर्ग्रन्था भवन्तीति निर्ग्रन्थस्वरूपं सूत्रद्वयेनाह—तओ इत्यादि, निर्गता ग्रन्थात् सबाह्याभ्यन्तरादिति निर्ग्रन्था: संयता:, नो नेव संज्ञायाम् आहाराद्यभिलाषरूपायां पूर्वानुभूतस्मरणा-ऽनागतचिन्ता-द्वारेणोपयुक्ता ये ते नोसंज्ञोपयुक्ता:, तत्र पुलाको लब्ध्युपजीवनादिना संयमासारताकारको वक्ष्यमाणलक्षण:, निर्ग्रन्थ: उपशान्तमोह: क्षीणमोहो वेति, स्नातको घातिकर्ममलक्षालनावाप्तशुद्धज्ञानस्वरूप:।
उक्त प्रवज्या वाले निर्ग्रन्थ होते हैं। इस प्रकार निर्ग्रन्थ के स्वरूप का सूत्रद्यय से प्रतिपादन करते हैं—'तओ इत्यादि'। जो बाह्य और आभ्यन्तर ग्रन्थ (ग्रन्थियों) से बाहर हैं, वे निर्ग्रन्थ—संयती हैं। जिनके आहार आदि की अभिलाषा रूप संज्ञा नहीं है तथा जो पूर्वानुभूत के स्मरण तथा अनागत की चिन्ता से उपयुक्त नहीं हैं वे नो संज्ञोपयुक्त हैं। यहां पुलाक-पुलाक लब्धि से उपजीवी, संयम को असार करने वाले (आगे) कहे जाएंगे। निर्ग्रन्थ—जिसका मोह उपशान्त अथवा क्षीण है। स्नातक—घाति कर्म के मल का प्रक्षालन कर जिसने शुद्ध ज्ञान स्वरूप को प्राप्त किया है।
तथा त्रय एव संज्ञोपयुक्ता नोसंज्ञोपयुक्ताश्चेति संकीर्णस्वरूपा:, तथास्वरूपत्वात्, तथा चाह—सन्न-नोसण्णोवउत्त त्ति, संज्ञा च आहारादिविषया नोसंज्ञा च तदभावलक्षणा संज्ञानोसंज्ञे, तयोरुपयुक्ता इति विग्रह:, पूर्वह्रस्वता प्राकृतत्वादिति, तत्र बकुश: शरीरोपकरण-विभूषादिना शबलचारित्रपट:, प्रतिषेवणया मूलगुणादि-विषयया कुत्सितं शीलं यस्य स तथा, एवं कषायकुशील इति।
तीन प्रकार के निर्ग्रन्थ— संज्ञोपयुक्त, नोसंज्ञोपयुक्त तथा संज्ञोपयुक्त-नोसंज्ञोपयुक्त लक्षणवाले हैं। क्योंकि उनका स्वरूप वैसा होता है। अत: कहा गया—संज्ञा-आहार आदि के विषय में होती है और उसके अभाव रूप लक्षण नोसंज्ञा है। उन दोनों से उपयुक्त ऐसा समास विग्रह है। प्राकृत के कारण पूर्व को हस्व हुआ है। बकुश—शरीर, उपकरण, विभूषा आदि के द्वारा चारित्र के पट को जो शबल (चितकबरा) करता है। प्रतिसेवना—मूलगुण आदि से जिसका शील—चरित्र कुत्सित है, वह प्रतिसेवना कुशील है। इसी प्रकार कषाय कुशील को जानना चाहिए।
सू. १८६, १८७. तओ सेहभूमीओ....परियायथेरे।
(टी.) निर्ग्रन्थाश्चारोपितव्रता: केचिद् भवन्तीति व्रतारोपणकालविशेषानाह—तओ ससेहेत्यादि सुगमम्, किन्तु सेह त्ति षिधू संराद्धौ (पा.धा. ११९२) इति वचनात् सेध्यते निष्पाद्यते य: स सेध:, शिक्षां वाऽधीत इति शेक्ष:, तस्य भूमिका महाव्रतानारोपणकाललक्षणा: अवस्थापदव्य इति सेधभूमय: शैक्षभूमयो वेति, अयमभिप्राय:—उत्कृष्ट: षड्भिर्मासिरुत्थाप्यते न तानतिक्राम्यते, जघन्यत: सप्तभिरेव रात्रिन्दिवैर्गृहीत-शिक्षत्वादिति, उक्तं च—
जिनके व्रतों की आरोपणा की गई है, वे निर्ग्रन्थ हैं। व्रत आरोपण, काल विशेष को कहते हैं—'तओ सेहेत्यदि'। यह सुगम है। किन्तु 'सेह' 'षिधू-संराद्धौ' इस वचन से जिसे सिद्ध-निष्पादित किया जाता है, वह सेध है। अथवा जिसे शिक्षा दी जाती है, वह शैक्ष है। उसकी भूमिका महाव्रतों के आरोपण काललक्षणवाली है। शैक्ष की वे अवस्थाएं सेहभूमिकाएं अथवा शैक्षभूमिकाएं. कहलाती हैं। इसका तात्पर्य है कि शैक्ष को उत्कृष्टत: छह माह में उपस्थापित किया जाता है। उसका अतिक्रमण नहीं किया जाता है। जघन्यत: उसके लिए यह काल सात अहोरात्र का ही होता है। कहा भी है—
सेहस्स तिन्नि भूमी जहन्न तह मज्झिमा य उक्कोसा।
राइंदि सत्त चउमासिगा य छम्मासिआ चेव।।
(व्यवभा. १०।४६०४)
शैक्ष की तीन भूमियां हैं—जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट। जघन्य का कालमान—सात दिन-रात, मध्यम का कालमान—चातुर्मास और उत्कृष्ट कालमान छह मास है।
आसु चायं व्यवहारोक्तो विभाग:—
इनका व्यवहारोक्त विभाग इस प्रकार है—
पुव्वोवट्ठपुराणे करणजयट्ठा जहन्निया भूमी।
उक्कोसा दुम्मेहं पडुच्च अस्सद्दहाणं च।।
एमेव य मज्झिमगा अणहिज्जंते असद्दहंते य।
भावियमेहाविस्स वि, करणजयट्ठा य मज्झिमगा।।
(व्यवभा. १०।४६०५,६)
जो पूर्वोपस्थपुराण अर्थात् पहले प्रवजित था, फिर उत्प्रव्रजित हो पुन: प्रव्रज्या लेता है, उसको करणजय (पूर्व विस्तृत सामाचारीकरण) जघन्यभूमि अर्थात् सातवें दिन उपस्थापना देनी चाहिए। दुर्मेधावाले तथा अश्रद्धावान (अभावित) के लिए उत्कृष्टभूमि का विधान है।
इसी प्रकार मध्यमभूमि भी जो मन्दबुद्धिभूमि है, पढ़ने में असमर्थ है तथा अश्रद्धावान अर्थात् भावित नहीं है उनके लिए है अथवा भावित तथा मेधावी के भी करणजय के लिए मध्यमभूमि का निर्देश है।
शैक्षस्य च विपर्यस्त: स्थविरो भवतीति तद्भूमि-निरूपणायाह—तओ थेर इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं स्थविरो वृद्ध:, तस्य भूमय: पदव्य: स्थविरभूमय इति, जाति: जन्म, श्रुतम् आगम:, पर्याय: प्रव्रज्या, ते: स्थविरा वृद्धा ये ते तथोक्ता इति, इह च भूमिका-भूमिका-वतोरभेदादेवमुपन्यास:, अन्यथा भूमिका उद्दिष्टा इति ता एव वाच्या: स्युरिति, एतेषां च त्रयाणां क्रमेणानुकम्पा-पूजा-वन्दनानि विधेयानि, यत उक्तं व्यवहारे—
शैक्ष से विपरीत स्थविर होता है। उसकी भूमिओं का निरूपण करते हुए कहते हैं—तओ थेर इत्यादि'। यह सुज्ञात है। स्थविर का तात्पर्य है वृद्ध। उसकी भूमियां—पदवियां स्थविरभूमियां हैं। जाति अर्थात् जन्म। श्रुत अर्थात् आगम। पर्याय अर्थात् प्रवज्या। उनसे जो स्थविर होते हैं, वे उस-उस रूप में कहलाते हैं। यहां भूमिका और भूमिकावान दोनों में अभेद होने से यह उपन्यास किया गया है। अन्यथा भूमिकाओं का कथन किया जा चुका है। वे ही वाच्य हैं। इन तीनों की क्रमश: अनुकंपा, पूजा और वंदना करणीय है क्योंकि व्यवहार सूत्र में कहा गया है—
आहारे उवही सेज्जा, संथारे खेत्तसंकमे।
किइच्छंदाणुवत्तीहि अणुकंपइ थेरगं।।
उट्ठाणासणदाणाई जोगाहारप्पसंसणा।
नीयसेज्जाइ निद्देसवत्तित्ते पूयए सुयं।।
उट्ठाणं बंदणं चेव गहणं दंडगस्स य।
अगुरुणो वि य निद्देसे तइयाए पवत्तए।।
(व्यवभा. १०।४५९९-४६०१)
जाति स्थविर के प्रति ये कार्य करणीय हैं—आहार, उपधि, शय्या-वस्ति, संस्तारक तथा क्षेत्र से संक्रमण करते समय उसके उपधि आदि का वहन करना।
श्रुत स्थविर के प्रति कृतिकर्म, छन्दानुवर्तिता, अभ्युत्थान, आसनदान आदि, योग्य आहार लाकर देना प्रशंसा-गुणोत्कीर्तन, उसके आसन से नीची शय्या करना बैठना-निर्देशवर्तिता, इस प्रकार श्रुत स्थविर की पूजा करें।
पर्याय स्थविर के प्रति अगुरु-आचार्य न होने पर भी ये कार्य करणीय हैं—अभ्युत्थान, वन्दना, दण्ड का ग्रहण आदि।
सू. १८८-३१४. तओ पुरिसजाया....भवति।
(टी.) स्थविरा इति पुरुषप्रकारा उक्ता:, तदधि-कारात् पुरुषप्रकारानेवाह—तओ पुरिसेत्यादि। पुरुष-जातानि पुरुषप्रकारा:, सुष्ठु मनो यस्यासौ सुमना: हर्षवान्, रक्त इत्यर्थ:, एवं दुर्म्मना दैन्यादिमान्, द्विष्ट इत्यर्थ:, नोसुमना-नोदुर्म्मना: मध्यस्थ:, सामायिक-वानित्यर्थ:।
स्थविर पुरुषों के प्रकार कहे गए। उनके अधिकार से पुरुष के ही प्रकार कहते हैं—'तओ पुरिसेत्यादि'। पुरुष जातानि अर्थात् पुरुषों के प्रकार। जिनका मन अच्छा होता है वे सुमन-प्रसन्न हैं। अनुरागी हैं, ऐसा तात्पर्यार्थ है। इसी प्रकार दुर्मन जो दैन्य आदि वाले हैं अर्थात् उनमें द्वेष होता है। नो सुमना-नो दुर्मना अर्थात् जो मध्यस्थ होते हैं, समतावान होते हैं, यह तात्पर्यार्थ है।
सामान्यत: पुरुषप्रकारा उक्ता:, एतानेव विशेषतो गत्यादिक्रियापेक्षया 'तओ' इत्यादिभि: सूत्रैराह, तत्र गत्वा यात्वा क्वचिद्विहारक्षेत्रादौ नामेति सम्भावनायामेक: कश्चित् सुमना भवति-हृष्यति, तथैवान्यो दुर्म्मना: शोचति, अन्य: सम एवेति। अतीतकालसूत्रमिव वर्त्तमान-भविष्यत्कालसूत्रे, नवरं जामीतेगे इत्यादिषु इतिशब्दो हेत्वर्थ:। एवमगंतेत्यादिप्रतिषेधसूत्राणि आगमनसूत्राणि च सुगमानि, एवम् एतेनानन्तरोक्ते-नाभिलापेन शेषसूत्राण्यपि वक्तव्यानि। अथोक्ता-न्यनुकतानि च सूत्राणि संगृहनन् गाथापञ्चकमाह-गतेत्यादि, गंता अगंता आगन्तेत्युक्तम्, अणागंत त्ति 'अणागंता नामेगे सुमणे भवइ, अणागंता नामेगे दुम्मणे भवइ—अणागंता नामेगे नोसुमणे नोदुम्मणे भवइ ३, एवं न आगच्छामीति ३, एवं न आगमिस्सामीति ३',
सामान्य रूप से पुरुष के प्रकारों का कथन किया गया। गति आदि क्रिया की अपेक्षा से उनको ही विशेष रूप से 'तओ इत्यादि' सूत्रों के द्वारा कहा जा रहा है। किसी विहारक्षेत्र आदि की संभावना से कोई प्रसन्न होता है, कोई चिंतातुर होता है और कोई मध्यस्थ होता है। अतीत काल के सूत्रों की तरह वर्तमान और भविष्यकाल के सूत्रों को भी उसी तरह जानना चाहिए। 'जामीतेगे' इत्यादि सूत्रों में 'इति' शब्द हेतु के अर्थ में है। इसी प्रकार प्रतिषेध सूत्र और आगमन सूत्र भी सुज्ञात हैं। 'एवं' इस अनन्तर उक्त अभिलाप से शेष सूत्र भी जानने चाहिए। यहां उक्त और अनुक्त दोनों प्रकार के सूत्रों का संग्रह करते हुए गाथा पंचक से कहते हैं—गंता इत्यादि।' गंता-अगंता, आगंता यह कह दिया गया है। अणागंता अर्थात् बिना आए कुछ सुमन होते हैं, कुछ दुर्मन होते हैं और कुछ नो सुमन-नो दुर्मन होते हैं। इसी प्रकार से न आते हुए और न आएंगे (पाठ ज्ञातव्य है)।
चिट्ठित्त त्ति स्थित्वा उर्ध्वस्थानेन सुमना-दुर्म्मना अनुभयं च भवति। 'एवं चिट्ठामीति, चिट्ठिस्सामीति।' अचिट्ठित्ता इहापि कालत: सूत्रत्रयम्, एवं सर्वत्र, नवरं निषद्य उपविश्य ३, नो चेव त्ति अनिषद्य अनुपविश्य ३, हत्वा विनाश्य किञ्चित् ३, अहत्वा अविनाश्य ३, छित्त्वा द्विधा कृत्वा ३, अच्छित्त्वा प्रतीतम् ३, वुइत्त त्ति उक्त्वा भणित्वा पद-वाक्यादिकम् ३, अवुइत्त त्ति अनुक्त्वा ३, भासित्त त्ति भाषित्वा संभाष्य कञ्चन सम्भाषणीयम् ३, नो चेव त्ति अभासित्ता असंभाष्य कञ्चन ३, दच्च त्ति दत्त्वा ३, अदत्त्वा ३, भुक्त्वा ३, अभुक्त्वा ३, लब्ध्वा ३, अलब्ध्वा ३, पीत्वा ३, नो चेव त्ति अपीत्वा ३, सुप्त्वा ३, असुप्त्वा ३, युद्ध्वा ३, अयुद्ध्वा ३, जइत्त त्ति जित्वा परम् ३, अजित्वा परमेव ३, पराजिणित्ता भृशं जित्वा ३ परिभङ्गं वा प्राप्य सुमना भवति, वर्द्धनकभावि-महावित्तव्ययविनिर्मुक्त-त्वात्, पराजितात् प्रतिवादिन: सम्भावितानर्थविनिर्मुक्त-त्वाद्वा, नो चेव त्ति अपराजित्य ३।
इसी प्रकार खड़े रहकर—कायोत्सर्ग में अवस्थित हो सुमन, दुर्म और नो सुमन-नो दुर्मन होते हैं। इसी प्रकार कायोत्सर्ग में स्थित होते हुए तथा स्थित होऊंगा, इस रूप में ज्ञातव्य है। अवस्थित न होते हुए—यहां भी काल की दृष्टि से सूत्रत्रय है। इसी प्रकार सर्वत्र योजनीय है, केवल बैठकर-३, बिना बैठे-३, विनष्ट कर-३, बिना विनष्ट किए-३, दो टुकड़े कर-३, बिना टुकड़े किए-३, कहकर-३, बिना कहे-३, पद, वाक्य आदि बोलकर-३, बिना बोले-३, देकर-३, बिना दिए-३, भोगकर-३, बिना भोगे-३, प्राप्त कर-३, बिना प्राप्त किए-३, पीकर-३, बिना पिए-३, सोकर-३, बिना सोए-३, युद्ध कर-३, बिना युद्ध किए-३, दूसरों को जीतकर-३, दूसरों को बिना जीते-३, अत्यधिक जीतकर-३ अथवा परिभंग को प्राप्तकर सुमन होते हैं। वृद्धि से होने वाले महान वित्त व्यय से मुक्त हो अथवा प्रतिवादी को पराजित कर, संभावित अनर्थ से मुक्त हो, पराजित न हो-३, (पाठ ज्ञातव्य है)।
सद्देत्यादि गाथा सूत्रत एव बोद्धव्या, प्रपञ्चितत्वात् तत्रैवास्या इति। एवमेक्केत्यादि, एवमिति गत्वादि-सूत्रोक्तक्रमेण एकैकस्मिन् शब्दादौ विषये विधि-प्रतिषेधाभ्यां प्रत्येकं त्रयस्त्रय आलापका: सूत्राणि कालविशेषाश्रया: सुमना: दुर्मना नोसुमना नोदुर्म्मना इत्येतत्पदत्रयवन्तो भणितव्या:, एतदेव दर्शयन्नाह-सहमित्यादि भावितार्थम्, एवं रूवाइं गंधाइ त्यादि, यथा शब्दे विधि-निषेधाम्यां त्रयस्त्रय आलापका भणिता एवं 'रूवाइ पासित्ते' त्यादय: त्रयस्त्रय एव दर्शनीया:, एवं च यद्भवति तदाह—एक्केक्केत्यादि, एकैकस्मिन् विषये षडालापका भणितव्या भवन्तीति, तत्र शब्दे दर्शिता एव, रूपादिषु पुनरेवम्-रूपाणि दष्ट्वा सुमना दुर्म्मना अनुभयम् १, एवं पश्यामीति २, एवं द्रक्ष्यामीति ३, एवम् अदृष्ट्वा ४, न पश्यामीति ५, न द्रक्ष्यामीति ६ षट्, एवं गन्धान् घ्रात्वा ६ रसानास्वाद्य ६ स्पर्शान् स्पृष्ट्वेति ६।
'सद्द' इत्यादि गाथा त्रय सूत्र से ही ज्ञातव्य है। क्योंकि वहां उसका विस्तार किया हुआ है। 'एवं' का तात्पर्यं है 'गत्वा' आदि सूत्रोक्त क्रम से एक-एक शब्दादि के संबंध से विधि-निषेध के अनुसार प्रत्येक के तीन-तीन आलापक सूत्र कालविशेष की दृष्टि से सुमन, दुर्मन और नो सुमन-नो दुर्मन इस पदत्रय से वाच्य हैं। इसे प्रतिपादित करते हुए कहा गया है—'सद्द इत्यादि'। इनका अर्थ ज्ञात ही है। इसी प्रकार रूप, गंध आदि भी ज्ञातव्य हैं। जैसे शब्द के संबंध में विधि-निषेध के क्रम से तीन-तीन आलापक हैं। उसी प्रकार 'रूवाइं पासित्ता' आदि भी तीन-तीन आलापक ज्ञातव्य हैं। एक-एक विषय में छह आलापक कथनीय होते हैं। इस प्रकार वे शब्द में दर्शित ही हैं। रूप आदि के विषय में पुन: इस प्रकार है—रूप को देखकर सुमन, दुर्मन और नोसुमन-नोदुर्मन (ज्ञातव्य है)। इसी प्रकार देखता हूं, देखूंगा, बिना देखे, न देखता हूं, न देखूंगा—ये छह विकल्प होते हैं। इसी प्रकार गंधों को सूंघकर आदि छह विकल्प होते हैं। रस का आस्वाद लेकर तथा स्पर्श को स्पृष्ट कर आदि छह-छह विकल्प हैं।
सू. ३१५,३१६. तओ ठाणा....भवति।
(टी.) तहेव ठाणा य त्ति यत् सङ्ग्रहगाथायामुक्तं तद् भावयन्नाह—तओ ठाणेत्यादि, त्रीणि स्थानानि नि:शीलस्य सामान्येन शुभस्वभाववर्जितस्य, विशेषत: पुन: निर्व्रतस्य प्राणातिपाताद्यनिवृत्तस्य, निर्गुणस्योत्तर-गुणापेक्षया, निर्म्मर्यादस्य लोककुलाद्यपेक्षया, निष्प्रत्याख्यान-पौषधोपवासस्य पौरुष्यादिनियम-पर्वोपवासरहितस्य, गर्हितानि जुगुप्सितानि भवन्ति, तद्यथा—अस्सिं ति विभक्तिपरिणामादयं लोक: इदं जन्म गर्हितो भवति, पापप्रवृत्त्या विद्वज्जनजुगुप्सितत्वात्, तथा उपपात: अकामनिर्जरादिजनित: किल्बिषिकादिदेवभवो नारकभवो वा, उपपातो देव-नारकाणाम् (तत्त्वार्थ. २/ ३५) इति वचनात्, स गर्हितो भवति किल्बिषिका-ऽऽभियोग्यादिरूपतयेति, आजाति: तस्माच्च्युतस्योद्-वृत्तस्य वा कुमानुषत्व-तिर्यक्त्वरूपा गर्हिता, कुमानुषादित्वादेवेति। उक्तविपर्ययमाह—तओ इत्यादि निगदसिद्धम्।
'तहेव ठाणा य' संग्रह गाथा में यह जो कहा गया है, उसको प्रकट करते हुए कहते हैं—तओ ठणेत्यादि'। नि:शील अर्थात् सामान्य रूप से शुभ स्वभाव से रहित के तीन स्थान हैं। विशेष रूप से निर्त्रंत अर्थात् प्राणातिपात आदि से अनिवृत्त, निर्गुण-उत्तरगुणों की अपेक्षा, निर्मर्याद-लोक और कुल आदि की अपेक्षा, निष्प्रत्याख्यान पौषधोपवास अर्थात् पौरुषी आदि नियम तथा पर्व के समय उपवास आदि से रहित, उसके ये स्थान गर्हित-जुगुप्सित होते हैं। जैसे-अस्सिं अर्थात् विभाग परिणाम से यह लोक यह जन्म गर्हित होता है क्योंकि पाप प्रवृत्ति के कारण वह विद्वत्जनों से जुगुप्सित है। उपपात अर्थात् अकाम निर्जरा से होने वाला किल्विषिक आदि देवभव अथवा नारकभव। उपपातो...इस वचन से वह किल्विषिक, आभियोगिक आदि रूपों से गर्हित होता है। 'आजाति'-वहां से च्युत होने के पश्चात् अथवा जन्म लेने के पश्चात् कुमानुषत्व और तिर्यकूत्व रूप में गर्हित होता है क्योंकि कुमानुष आदि होने से। इससे विपरीत को कहते हैं—'तओ इत्यादि'। यह सुज्ञात है।
सू. ३९७,३१८. तिविधा संसारसमावण्णगा....णोभवी-णोऽभवी।
(टी.) एतानि च गर्हित-प्रशस्तस्थानानि संसारिणामेव भवन्तीति संसारिजीवनिरूपणायाह-तिविहेत्यादि सूत्रसिद्धम्।
ये गर्हित और प्रशंसित स्थान संसारी जीवों के ही होते हैं। अत: संसारी जीवों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तिविहेत्यादि'। यह सुस्पष्ट है।
जीवाधिकारात् सर्वजीवांस्त्रिस्थानकावतारेण षड्भि: सूत्रैराह—तिविहेत्यादि सुबोधम्, नवरं नोपज्जत्त ति नोपर्याप्तका नोअपर्याप्तका: सिद्धा:। एवमिति पूर्वक्रमेण नो सम्मद्दिट्ठीत्यादिगाथार्द्धमुक्तानुक्तसूत्रसङ्ग्रहार्थमिति। 'तिविहा सव्वजीवा पं.तं. परित्ता १ अपरित्ता २ नोपरित्ता नोअपरित्ता ३'। तत्र परीत्ता: प्रत्येकशरीरा:, अपरीत्ता: साधारणशरीरा:, परीत्तशब्दस्य छन्दोऽर्थं व्यत्यय इति, सुहुम त्ति 'तिविहा सव्वजीवा पं.तं.-सुहुमा बायरा नोसुहुमा-नोबायरा', एवं संज्ञिनो भव्याश्च भावनीया:, सर्वत्र च तृतीयपदे सिद्धा वाच्या इति।
जीवाधिकार में सब जीवों का तीन स्थानक में अवतरण करते हुए छह सूत्रों से कहते हैं—'तिविहे-त्यादि...'। ये सुबोध हैं। तथापि नोपर्याप्तक-नो अपर्याप्तक अर्थात् सिद्ध जीव। 'एवं’ अर्थात् पूर्वक्रम से 'सम्मदिदीत्यादि' गाथार्द्ध उक्त और अनुक्त सूत्र के संग्रह के लिए है। 'तिविहा सव्बजीवा'-सर्वजीव तीन प्रकार के बतलाए गए हैं, जैसे—परित, अपरित, नो परित-नो अपरित। परित अर्थात् प्रत्येक शरीरी जीव, अपरित अर्थात् साधारण शरीरी जीव। परित शब्द का व्यत्यय छंद के लिए किया गया है। सुहम—सब जीव तीन प्रकार के प्रज्ञप्त हैं, जैसे—सूक्ष्म, बादर, नो सूक्ष्म-नो बादर। इसी प्रकार संज्ञी और भव्य को जानना चाहिए। सर्वत्र तीसरे पद में सिद्ध वाच्य हैं।
सू. ३१९-३२५. तिविधा लोगठिती....एवं मणुस्सायि।
(टी.) सर्व एव चैते लोके व्यवस्थिता इति लोकस्थितिनिरूपणायाह—तिविहेत्यादि कण्ठ्यम्, किन्तु लोकस्थिति: लोकव्यवस्था, आकाशं व्योम, तत्र प्रतिष्ठितो व्यवस्थित आकाशप्रतिष्ठितो वातो घनवात-तनुवातलक्षण: सर्वद्रव्याणामाकाशप्रतिष्ठितत्वात्, उदधि: घनोदधि:, पृथिवी तमस्तम:प्रभादिकेति।
ये सब लोक में व्यवस्थित है। अत: लोकस्थिति का निरूपण करने के लिए कहा है—तिविहेत्यादि'। यह सुस्पष्ट है। लोकस्थिति अर्थात् लोकव्यवस्था। आकाश अर्थात् व्योम। उसमें प्रतिष्ठित अर्थात् आकाश प्रतिष्ठित है। वात अर्थात् घनवात, तनुवात लक्षण रूप वायु। क्योंकि सब द्रव्य आकाश प्रतिष्ठित हैं। उदधि अर्थात् घनोदधि है। पृथ्वी तमस्तमप्रभा आदि।
उक्तस्थितिके च लोके जीवानां दिशोऽधिकृत्य गत्यादि भवतीति दिग्निरूपणपूर्वकं तासु गत्यादि निरूपयन् तओ दिसेत्यादि सूत्राणि चतुर्द्दशाह, सुगमानि च, नवरं दिश्यते व्यपदिश्यते पूर्वादितया वस्त्वनयेति दिक्, सा च नामादिभेदेन सप्तधा, आह च—
उक्त स्थिति वाले लोक में जीव की दिशा को लेकर गति आदि होती है। अत: दिशाओं के निरूपणपूर्वक गति आदि का निरूपण करते हुए चौदह सूत्र कहे गए हैं—'तओ दिसेत्यादि'। ये सब सुगम हैं तथापि जिसके द्वारा वस्तु को पूर्वादि से कहा जाता है वह दिक्-दिशा है। नाम आदि के भेद से वह सात प्रकार की हैं। कहा भी है—
नामं ठवणा दविए खेत्तदिसा तावखेत्त पन्नवए।
सत्तमिया भावदिसा सा हो अट्ठारसविहा उ।।
(आवनि. ८०९)
दिशा के सात प्रकार बताए गए हैं—नाम, स्थापना, द्रव्य, क्षेत्र, ताप, प्रज्ञापक तथा सातवीं भाव दिशा है। उसके अट्ठारह प्रकार हैं।
तत्र द्रव्यस्य पुद्गलस्कन्धादेर्दिक् द्रव्यदिक्, क्षेत्रस्य आकाशस्य दिक् क्षेत्रदिक्, सा चेवम्—
द्रव्य की पुद्गल आदि से जो दिशा है, वह द्रव्यदिक् है। क्षेत्र अर्थात् आकाश की जो दिशा है, वह क्षेत्रदिक् है। वह इस प्रकार है—
अट्ठपएसो रुपगो तिरियंलोयस्स मज्झयारम्मि।
एस पभवा दिसाणं एसेव भवे अणुदिसाणं।।
(आनि. ४२)
तिर्यक् लोक के मध्य में अष्ट प्रदेशात्मक रूचक प्रदेश हैं। वे ही दिशाओं और अनुदिशाओं के उत्पत्तिस्थल हैं।
तत्र पूर्व्वाद्या महादिशश्चतस्रोऽपि द्विप्रदेशादिका द्वयुत्तरा:, अनुदिशस्तु एकप्रदेशा अनुत्तरा:, ऊर्ध्वाधोदिशौ तु चतुरादी अनुत्तरे, यतोऽवाचि—
पूर्वादि चारों महादिशाएं द्रिप्रदेशादिक् द्वयुत्तर हैं। अनुदिशा एक प्रदेशवाली होने से अनुत्तर है। ऊर्ध्वदिशा, अधोदिशा, चार आकाश प्रदेशात्मिका और अनुत्तर है। क्योंकि कहा है—
दुपएसादि तदुत्तर एगपएसा अणुत्तरा चेव।
चउरो चउरो य दिसा चउरादि अणुत्तरा दुन्नि।।
'द्विप्रदेशात्मिका'—चार महादिशाएं दो-दो प्रदेशों की वृद्धि सहित होती हैं। चार विदिशाएं एक प्रदेशात्मिका होती हैं। ऊर्ध्व और अधो यह दिशाएं चार आकाश प्रदेशात्मिका होती हैं। यह भी वृद्धि रहित होती हैं।
सगडुद्धिसंठियाओ महादिसाओ हवंति चत्तारि।
मुत्तावली उ चउरो दो चेव य हुंति रुयगनिभा।।
(आनि. ४४,४६)
चार महादिशाएं शकटोर्द्धि के संस्थान वाली होती हैं। चार विदिशाएं मुक्तावली के आकार वाली तथा ऊंची और नीची ये—दो दिशाएं रुचक के समान आकारवाली होती हैं।
नामानि चासाम्—
इसके नाम इस प्रकार हैं—
इंद ग्गेयी जम्मा य नेरई वारुणी य वायव्वा।
सोमा ईसाणा वि य विमला य तमा य बोद्धव्वा।।
(आनि. ४३)
ऐन्द्री (पूर्व) आग्नेयी, याम्या (दक्षिण), नेऋती, वारुणी (पश्चिम), वायव्य सोमा (उत्तर), ईशानी, विमला (ऊर्ध्व) और तमा (अध:)—ये दश दिशाएं हैं।
ताप: सविता, तदुपलक्षिता क्षेत्रदिक् तापक्षेत्रदिक्, सा च अनियता, यत उक्तम्—
ताप अर्थात् सूर्य। उससे उपलक्षित होनेवाली क्षेत्र दिशा तापक्षेत्रदिक् है। वह अनियत है। इसलिए कहा है—
जेसिं जत्तो सूरो उदेति तेसिं तई दिसा पुव्वा।
तावक्खेत्तदिसाओ पदक्खिणं सेसियाओ सिं।।
(विभा. ३१८६)
जिनके जिस दिशा में सूर्य उदित होता है उसके लिए वह पूर्वदिशा होती है। सूर्य के आश्रित होने से उसे तापक्षेत्र दिशा भी कहते हैं। उस तापक्षेत्रदिशा के दाहिनी ओर दक्षिण, पीठ की तरफ पश्चिम तथा बांयी ओर उत्तरदिशा होती है।
तथा प्रज्ञापकस्य आचार्यादिर्दिक् प्रज्ञापकदिक्, सा चैवम्—
प्रज्ञापक—आचार्य आदि की दिशा प्रज्ञापक दिशा है। वह इस प्रकार है—
पन्ननओ जयभिमुहो सा पुव्वा सेसिया पयाहिणओ।
तस्सेवऽणुगंतव्वा अग्गेयाई दिसा नियमा।।
( )
प्रज्ञापक जिस दिशा में अभिमुख हो सूत्रार्थ की व्याख्या करता है, वह पूर्वदिशा है। दक्षिण पार्श्व आदि के आधार पर दक्षिण आदि दिशाएं होती हैं। अग्नि आदि दिशाओं के नियम उसी के अनुरूप ज्ञातव्य हैं।
भावदिक् चाष्टादशविधा—
भाव दिशा के अठारह प्रकार हैं—
पुढवि जलाणवाता मूला वखंध ऽग्ग पोरबीया य।
बितिचतुपंचिंदिय तिरिय णारगा देवसंघाता।।
संमुच्छिम कम्माऽकम्मभूमगणरा तहंतद्दीवा।
भावदिसा दिस्सति जं संसारी णियतमेताहिं।।
(विभा. ३१८८,८९)
कर्म के वशीभूत होकर जीव विभिन्न दिशाओं-पृथ्वी आदि विभिन्न पर्यायों में भ्रमण करते हुए निर्दिष्ट किये जाते हैं, इसलिए इन्हें भावदिशा कहते हैं। वे अठारह प्रकार के इस प्रकार हैं—
१. पृथ्वी, २. जल, ३. अग्नि, ४. वायु, ५. मूल-बीज, ६. स्कन्धबीज, ७. अग्रबीज, ८. पर्वबीज, ९. द्वीन्द्रिय, १०. त्रीन्द्रिय, ११. चतुरिन्द्रिय, १२. तिर्यंच पंचेन्द्रिय, १३. संमूर्च्छिम मनुष्य, १४. कर्मभूमिज मनुष्य, १५. अकर्मभूमिज मनुष्य, १६. अन्तर् द्वीपज मनुष्य, १७. नारक १८ देव।
इह च क्षेत्र-ताप-प्रज्ञापकदिग्भिरेवाधिकार:, तत्र च तिर्यग्ग्रहणेन पूर्वाद्याश्चतस्र एव दिशो गृह्यन्ते, विदिक्षु जीवानामनुश्रेणिगामितया वक्ष्यमाणगत्यागतिव्युत्क्रान्ती-नामयुज्यमानत्वात्, शेषपदेषु च विदिशामविवक्षितत्वात्, यतोऽत्रैव वक्ष्यति—छहिं दिसाहिं जीवाणं गई पवत्तई (सू. ६/३८) त्यादि, तथा ग्रन्थान्तरेऽप्याहारमाश्रि-त्योक्तम्—निव्वाघाएणं नियमा छद्दिसिं (पण्ण. २८/१८०९) ति,
यहां क्षेत्र, ताप और प्रज्ञापक दिशाओं का ही अधिकार है। तिर्यक् दिशा के ग्रहण से पूर्वादि चारों दिशाओं का ग्रहण होता है। जीवों की अनुश्रेणीगामिता से विदिशाओं में वक्ष्यमाण गति, आगति, व्युत्क्रान्ति आदि नहीं होते हैं। क्योंकि शेष पदों में विदिशा विवक्षित नहीं है। अत: कहा गया है—छहों ही दिशाओं में जीव की गति होती है। ग्रन्थान्तर में भी आहार के सम्बन्ध में कहा गया हैं—निर्व्याघात रूप से नियमत: छहों दिशाओं से आहार ग्रहण करते हैं।
तत्र तिहिं दिसाहिं ति सप्तमी तृतीया पञ्चमी वा यथायोगं व्याख्येयेति, गति: प्रज्ञापकस्थानापेक्षया मृत्वाऽन्यत्र गमनम्, एवमिति पूर्वोक्ताभिलापसूचनार्थ:, आगति: प्रज्ञापकप्रत्यासन्नस्थाने आगमनमिति, व्युत्क्रान्ति: उत्पत्ति:, आहार: प्रतीत:, वृद्धि: शरीरस्य वर्द्धनम्, निर्वृद्धि: शरीरस्यैव हानि:। गतिपर्यायश्चलनं जीवत एव, समुद्घातो वेदनादिलक्षण:, कालसंयोगो वर्त्तनादिकाललक्षणानुभूति: मरणयोगो वा, दर्शनेन अवध्यादिना प्रत्यक्षप्रमाणभूतेनाभिगमो बोधो दर्शनाभिगम:, एवं ज्ञानाभिगम:, जीवानां ज्ञेयानाम् अवध्यादिनैवाभिगमो जीवाभिगम इति। तिहिं दिसाहिं जीवाणं अजीवाभिगमे पन्नत्ते, तं.—उड्ढाए ३ एवं सर्वत्राभिलपनीयमिति दर्शनार्थं परिपूर्णान्त्यसूत्राभि-धानमिति। एतान्यपि जीवाभिगमान्तानि सामान्यजीव-सूत्राणि चतुर्विंशतिदण्डकचिन्तायां तु नारकादिपदेषु दिक्त्रये गत्यादीनां त्रयोदशानामपि पदानां सामस्त्येना-सम्भवात् पञ्चेन्द्रियतिर्यक्षु मनुष्येषु च तत्सम्भवात् तदतिदेशमाह—एवमित्यादि।
'तिहि दिसाहिं'....इसमें सप्तमी, तृतीया अथवा पंचमी विभक्ति की व्याख्या यथायोग्य करनी चाहिए। गति अर्थात् प्रज्ञापक स्थान की अपेक्षा से मरकर के अन्यत्र गमन करना गति है। यहां 'एवं' पूर्वोक्त कथन की सूचना के लिए है। आगति अर्थात् प्रज्ञापक के निकटवर्ती स्थान में आना। व्युत्क्रांति अर्थात् उत्पत्ति। आहार प्रतीत ही है। वृद्धि—शरीर का बढ़ना। निर्वृद्धि—शरीर की हानि। गति पर्याय—जीव से चलना अर्थात् जीव का एक भव से दूसरे भव में गमन। समुद्घात वेदना आदि लक्षण रूप। काल संयोग—वर्तना आदि काल लक्षण अनुभूति रूप अथवा मृत्युयोग। अवधि आदि दर्शन के द्वारा प्रत्यक्ष प्रमाणभूत अभिगम रूप बोध है, वह दर्शनाभिगम है। इसी प्रकार से ज्ञानाभिगम है। जीव आदि ज्ञेय पदार्थों का अवधिज्ञान आदि के द्वारा अभिगम जीवाभिगम है। तीन दिशाओं में जीवों का अजीवाभिगम होता हैं—१. ऊर्ध्व दिशि में, २. अधो दिशि में ३. तिर्यक् दिशि में। इसी प्रकार सर्वत्र कथनीय है, यह दिखाने के लिए अंतिम सूत्र का कथन परिपूर्ण है। ये भी जीवाभिगमांत-सामान्य जीव सूत्र हैं। क्योंकि चौबीस दंडकों के संदर्भ में तो नरक आदि पदों में तीन दिशाओं में गति आदि के तेरह पद समवेत रूप में नहीं होते हैं। पंचेन्द्रिय तिर्यंच और मनुष्य में वे होते हैं। अत: उस संबंध में कहा है—'एवं इत्यादि'।
यथा सामान्यसूत्रेषु गत्यादीनि त्रयोदश पदानि दिक्त्रये अभिहितान्येवं पञ्चेन्द्रियतिर्यङ्-मनुष्येष्विति भाव:, एवं चैतानि षड्विंशति: सूत्राणि भवन्तीति। अथैषां नारकादिषु कथमसम्भव इति?,
जैसे सामान्य सूत्रों में गति आदि तेरह पदों को तीन दिशाओं में कह दिया गया है, इसी प्रकार पंचेन्द्रिय तिर्यंच और मनुष्य में है, यह इसका तात्पर्यार्थ है। इसी प्रकार छब्बीस सूत्र हैं। ये नरक आदि में क्यों नहीं होते हैं?
उच्यते, नारकादीनां द्वाविंशतेर्जीव-विशेषाणां नारक-देवेषूत्पादा-भावादूर्ध्वाधोदिशोर्विवक्षया गत्यागत्योर-भाव:, तथा दर्शन-ज्ञान-जीवा-ऽजीवाभिगमा गुणप्रत्यया अवध्यादि-प्रत्यक्षरूपा दिक्त्रये न सन्त्येव, भवप्रत्ययावधिपक्षे तु नारकज्योतिष्कास्तिर्यगवधयो भवनपति-व्यन्तरा ऊर्ध्वावधय: वैमानिका अधोऽवधय एकेन्द्रिय-विकलेन्द्रियाणां त्ववधिर्नास्त्येवेति।
नरक आदि बाईस प्रकार के जीव विशेष में नरक और देव में उत्पत्ति का अभाव होने से ऊर्ध्व दिशा और अधोदिशा की विवक्षा से गति और आगति का अभाव होता है। इसी प्रकार दर्शन, ज्ञान, जीव, अजीव आदि का अभिगम गुणप्रत्यय अवधि आदि प्रत्यक्ष रूप तीन दिशाओं में नहीं होता है। भव प्रत्यय अवधिज्ञान के संबंध में नारक, ज्योतिष्क-तिर्यक्अवधि, भवनपति, व्यंतर ऊर्ध्व अवधि, वैमानिक—अध: अवधि हैं। एकेन्द्रिय और विकलेन्द्रियों के अवधि होता ही नहीं है।
सू. ३२६,३२७. तिविहा तसा...वणस्सइकाइया।
(टी.) यथोक्तानि च गत्यादिपदानि त्रसानामेव सम्भवन्तीति सम्बन्धात् त्रसान्निरूपयन्नाह—तिविहेत्यादि स्पष्टम्, किन्तु त्रस्यन्तीति त्रसा: चलनधर्म्माण:। तत्र तेजो-वायवो गतियोगात् त्रसा:। उदारा: स्थूला:, त्रसा इति त्रसनामकर्मोदयवर्ततित्वात्, प्राणा इति व्यक्तोच्छासादिप्राणयोगात् द्वन्द्रियादयस्तेऽपि गतियोगादेव त्रसा इति। उक्तास्त्रसा:, तद्विपर्ययमाह तिविहेत्यादि, स्थानशीलत्वात् स्थावरनामकर्मोदयाच्च स्थावरा:, शेष व्यक्तमेवेति।
यथोक्त गति आदि पद त्रस जीवों में ही होते हैं। इस संबंध में त्रसों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—तिविहा' इत्यादि स्पष्ट है। जो भयभीत (त्रस्त) होते हैं, वे त्रस-चलनधर्मा हैं। यहां तैजस और वायु जीव गति के योग से त्रस हैं। उदार अर्थात् स्थूल-त्रस, जिनके त्रसनाम कर्म का उदय है। प्राण अर्थात् उच्छ्वास आदि प्राण जिनके व्यक्त हैं, वे द्वीन्द्रिय आदि भी गति के योग से त्रस हैं। त्रस का विवेचन कर दिया गया। अब उसके विपर्यय को कहते हैं—'तिविहा इत्यादि'। स्थानशील (स्थिर) होने से और स्थावर नामकर्म के उदय से स्थावर हैं। शेष स्पष्ट ही है।
सू. ३२८-३३५. तओ अच्छेज्जा....परमाणु।
(टी.) इह च पृथिव्यादय: प्रायोऽङ्गलासङ्ख्येय-भागमात्रावगाहनत्वात् अच्छेद्यादिस्वभावा व्यवहारतो भवन्तीति तत्प्रस्तावान्निश्चयाच्छेद्यादीनष्टभि: सूत्रैराह-तओ अच्छेज्जेत्यादि, छेत्तुमशक्या बुद्ध्या क्षुरिकादि-शस्त्रेण वेत्यच्छेद्या:, छेद्यत्वे समयादित्वायोगादिति, समय: कालविशेष:, प्रदेशो धर्म्मा-ऽधर्म्मा-ऽऽकाश-जीवपुदगलानां निरवयवोंऽश:, परमाणु: अस्कन्ध: पुद्गल इति उक्तं च—
यहां पृथ्वी आदि प्राय: अंगुल के असंख्येय भाग मात्र अवगाहना वाले हैं। अत: वे व्यवहारत: अच्छेद्य आदि स्वभाव वाले होते हैं। उनके प्रस्ताव से, निश्चय से, अच्छेद्य आदि को आठ सूत्रों से कहते हैं—'तओ अच्छेज्जा इत्यादि'। जिनका बुद्धि से अथवा क्षुरिका आदि शस्त्र से छेदन करना संभव नहीं है, वे अच्छेद्य हैं। क्योंकि छेद्यत्व होने पर समय आदि योग नहीं होता है। समय काल विशेष है। प्रदेश धर्म, अधर्म, आकाश, जीव और पुदगलों का निरवयव अंश हैं। परमाणु अस्कंध पुद्गल है। कहा भी है—
सत्थेण सुतिक्खेण वि छेत्तु भेत्तु च जं किर न सक्का।
तं परमाणु सिद्धा वयति आईं पमाणाणं।।
(जम्बू. २।२८)
किसी व्यक्ति द्वारा सुतीक्ष्ण शस्त्र से उसका छेदन-भेदन नहीं किया जा सकता, उसे सर्वज्ञों ने परमाणु कहा है। वह (व्यावहारिक परमाणु) सभी प्रमाणों का आदि कारण है।
एवमिति पूर्वसूत्राभिलापसूचनार्थं इति, अभेद्या: सूच्यादिना, अदाह्या अगन्निक्षारादिना, अग्राह्या हस्तादिना, न विद्यतेऽर्द्धं येषामित्यनरर्द्धा विभागद्वया-भावात्, अमध्या विभागत्रयाभावात्, अत एवाह-अप्रदेशा निरवयवा:, अत एवाऽविभाज्या विभक्तु-मशक्या, अथवा विभागेन निर्वृत्ता विभागिमास्त-न्निषेधादविभागिमा:।
'एवं' वह पूर्वकृत के अभिलाप की सूचना के लिए है। अभेद्य—जो सूई आदि से भेद्य नहीं है, वह अभेद्य है। जो अग्नि, क्षार आदि से दाह्य नहीं हैं, वह अदाह्य है। जो हाथ आदि से अग्राह्य है, वह अग्राह्य है। जिनका अर्ध विभाग नहीं होता वह अनर्ध है क्योंकि उसके दो विभाग नहीं होते हैं। बह अमध्य है क्योंकि विभागत्रय का अभाव है, इसलिए कहा गया कि वह अप्रदेश—निरवयव है। अतएव अविभाज्य—जिनके विभाग न हो सके अथवा विभाग से निवृत्त अविभागिम है।
सू. ३३६. अज्जोति! समणे....अप्पमाएणं।
(टी.) ते च पूर्वतरसूत्रोक्ता: त्रस-स्थावराख्या: प्राणिनो दु:खभीरव इत्येतत् संविधानकद्वारेणाह अज्जो इत्यादि सुगमम्, केवलम् अज्जो त्ति त्ति आरात् पापकर्मभ्यो याता आर्यास्तदामन्त्रणं हे आर्या:! इत्येवमभिलापेनाऽऽमन्त्येति सम्बन्ध:, श्रमणो भगवान् महावीर: गौतमादीन् श्रमणान् निर्ग्रन्थानेवं वक्ष्यमाणन्यायेनाऽवादीदिति, कस्माद् भयं येषां ते किंभया:, कुतो बिभ्यतीत्यर्थ:, प्राणा: प्राणिन: समणाउसो त्ति हे श्रमणा:! हे आयुष्मन्त इति गौतमादीनामेवामन्त्रणमिति, अयं च भगवत: प्रश्न: शिष्याणां व्युत्पादनार्थ एव, अनेन चाऽपृच्छतोऽपि शिष्यस्य हिताय तत्त्वमाख्येयमिति ज्ञापयति, उच्यते च—
पूर्वतर सूत्रों में कथितत्रस और स्थावर प्राणी दु:खभीरू होते हैं। इसे इस क्रम से (संविधानक द्वार से) कहते हैं—'आज्जो इत्यादि' सुगम है। केवल आर्य अर्थात् जो पाप कर्मों से दूर चले गए हैं, वे आर्य हैं। उन्हें आमंत्रित करने के लिए हे आर्यो (संबोधन किया है।) इस प्रकार इस अभिलाप से आमंत्रित कर' यह अभिसंबंध है। श्रमण भगवान महावीर ने गौतम आदि श्रमण निर्ग्रन्थों को इस प्रकार वक्ष्यमाण न्याय से कहा। जीवों को किससे भय है, इसका तात्पर्यं है वे किससे डरते हैं? प्राण अर्थात् प्राणी। 'समणाउस' अर्थात् हे श्रमणो! आयुष्मन्! यह संबोधन गौतम आदि को ही आमंत्रण है। यह शिष्यों के ज्ञान के लिए भगवान का प्रश्न है। बिना पूछे जाने पर भी शिष्य के हित के लिए तत्त्व का निरूपण करना चाहिए—इससे यह ज्ञापित होता है। कहा भी है—
कत्थइ पुच्छइ सीसो कहिंचऽपुट्ठा वंति आयरिया।
सीसाणं तु हियट्ठा विउलतरागं तु पुच्छाए।।
(दनि. ३८)
कहीं शिष्यों के पूछने पर और कहीं न पूछने पर आचार्य शिष्यों के हित के लिए अर्थ का निर्देश करते हैं। शिष्यों के पूछने पर होने वाला निर्देश अधिक लाभप्रद और विस्तृत होता है।
ततश्च उवसंकमंति त्ति उपसङ्क्रामन्ति उपगच्छन्ति, तस्य समीपवर्त्तिनो भवन्ति, इह च तत्कालापेक्षया क्रियाया वर्त्तमानत्वमिति वर्त्तमाननिर्द्देशो न दुष्ट:, उपसङ्क्रम्य वन्दन्ते स्तुत्या, नमस्यन्ति प्रणामत:। एवम् अनेन प्रकारेण वयासि त्ति छान्दसत्वात् बहुवचनार्थे एकवचनमिति अवादिषु: उक्तवन्तो नो जानीमो विशेषत: नो पश्याम: सामान्यत: वाशब्दौ विकल्पार्थौ। तदिति तस्मादेतमर्थं किंभया: प्राणा इत्येवंलक्षणम्, नो गिलायंति त्ति न ग्लायन्ति न श्राम्यन्ति परिकथयितुं परिकथनेन, तं ति तत:। दुक्खभय त्ति दु:खात् मरणादिरूपात् भयमेषामिति दु:खभया:। से णं ति तद् दु:खम्। जीवेणं कडे त्ति दु:खकारणकर्मकरणात् जीवेन कृतमित्युच्यते, कथमित्याह—पमाएणं ति प्रमादेनाऽज्ञानादिना बन्धहेतुना कारणभूतेनेति, उक्तं च—
उसके पश्चात् उवसंकमति अर्थात् निकट आते हैं, उनके समीपवर्ती होते हैं। यहां उस काल की अपेक्षा क्रिया का वर्तमान रूप है। यह वर्तमान निर्देश सदोष नहीं है। निकट आकर वन्दना, स्तुति और नमस्कार-प्रणिपात करते हैं और इस प्रकार कहते हैं। यहां 'वयासी' आगमिक प्रयोग है। बहुवचन के अर्थ में एकवचन 'अवादिषु' प्रयुक्त हुआ है। शिष्य कहते हैं—हम नहीं जान रहे हैं—विशेष रूप से और नहीं देख रहे हैं—सामान्य रूप से। 'वा' शब्द विकल्प के अर्थ में है। तद् अर्थात् उससे। प्राणियों को किससे डर है, इस लक्षणवाला यह अर्थ है। इस परिकथन से यदि क्लान्त नहीं होते हैं, श्रान्त नहीं होते हैं, तब (प्रतिपादित करें)। दु:खभय-मरण रूप, दु:ख से जिन्हें भय है, वे दु:खभय हैं। से णं अर्थात् वह दु:ख। दु:ख का कारण कर्म है। कर्म जीवकृत होता है। कैसे? इसका उत्तर है—प्रमाद से। प्रमाद अज्ञान आदि बन्ध हेतु का कारणभूत है। कहा भी है—
पमाओ य मुणिंदेहिं भणिओ अट्ठभेयओ।
अन्नाणं संसओ चेव, मिच्छाणाणं तहेव य।।
रागो दोसो मइब्भंसो, धम्मम्मि य अणायरो।
जोगाणं दुप्पणीहाणं, अट्ठाहा वज्जियव्वओ।।
( )
तीर्थंकरों के द्वारा अष्ट प्रकार का प्रमाद प्रतिपादित है। यथा-अज्ञान, संशय, मिथ्याज्ञान, राग-द्वेष, स्मृतिभ्रंश, अर्हत् प्रणीत धर्म में अनादर और योगों का दुष्प्रणिधान। यह अष्टविध प्रमाद वर्जनीय है।
तच्च वेद्यते क्षिप्यते अप्रमादेन, बन्धहेतुप्रतिपक्ष-भूतत्वादिति। अस्य च सूत्रस्य दुक्खभया पाणा १, जीवेणं कडे दुक्खे पमाएणं २ अपमाएणं वेइज्जई ३ त्येवंरूप-प्रश्नोत्तरत्रयोपेतत्वात् त्रिस्थानकावतारो द्रष्टव्य इति।
उस दु:ख का वेदन और क्षय अप्रमाद से होता है क्योंकि वह बन्ध के कारणों का प्रतिपक्षभूत है। इस सूत्र में प्रश्नोत्तरत्रय से समन्वित का त्रिस्थानकवतार जानना चाहिए। यथा-१. दु:खभयापाणा....२. जीवेण कडे..... ३. अपमाएणं....।
सू. ३३७. अण्णउत्थिया णं भते! ....सिया।
(टी.) जीवेन कृतं दु:खमित्युकतम्, अधुना परमतं निरस्यैतदेव समर्थयन्नाह— अन्नउत्थीत्यादि प्राय: स्पष्टम्, किन्तु अन्ययूथिका: इह तापसा विभङ्गज्ञानवन्त:, एवं वक्ष्यमाणप्रकारमाख्यान्ति सामान्यतो भाषन्ते विशेषत:, क्रमेणैतदेव प्रज्ञापयन्ति प्ररूपयन्तीति पर्यायरूपपदद्वयेन उक्तमिति, अथवा आख्यान्ति ईषद् भाषन्ते व्यक्तवाचा प्रज्ञापयन्ति उपपत्तिभिर्बोधयन्ति प्ररूपयन्ति प्रभेदादि-कथनत इति, किं तदित्याह कथं केन प्रकारेण श्रमणानां निर्ग्रन्थानां 'मते' इति शेष:, क्रियते इति क्रिया कर्म, सा क्रियते भवति दु:खायेति विवक्षेति प्रश्न:।
दु:ख जीवकृत है, यह कहा गया। अब परमत का निरसन कर इसका समर्थन करते हुए कहते हैं—'अन्नउत्थिया-त्यादि'। यह प्राय: स्पष्ट है। किन्तु यहां अन्य यूथिक तापस विभंगज्ञानी हैं। 'एवं'—इस प्रकार वक्ष्यमाण प्रकारों को कहते हैं। सामान्य रूप से कहते हैं। विशेष रूप से क्रमश: उसे ही प्रज्ञापित और प्ररूपित करते हैं। यह पर्यायरूप पदद्वय के द्वारा कहा गया है। अथवा आख्यांति अर्थात् ईषत् कहते हैं। भाषन्ते अर्थात् व्यक्तवाणी से कहते हैं। प्रज्ञापयंति अर्थात् युक्ति से बोध करवाते हैं। प्ररूपयंति अर्थात् भेद-प्रभेद का कथन कर समझाते हैं। 'किं' अर्थात् वह क्या? उसे कहते हैं। कथं अर्थात् किस प्रकार? श्रमण निर्ग्रन्थों के मत से, ऐसा शेष है। क्रियते अर्थात् क्रिया यानि कर्म। वह क्रिया दु:ख के लिए है। ऐसी विवक्षा होने पर यह प्रश्न है। यहां चार विकल्प हैं, जैसे—
इह तु चत्वारो भङ्गा:, तद्यथा—कृता क्रियते विहितं सत् कर्म दु:खाय भवतीत्यर्थ: १, एवं कृता न क्रियते २, अकृता क्रियते ३, अकृता न क्रियते ४ इति, एतेष्वनेन प्रश्नेन यो भङ्ग: प्रष्ट्रमिष्टस्तं शेषभङ्गनिराकरणपूर्वकमभि-धातुमाह—तत्थ त्ति तेषु चतुर्षु भङ्गकेषु मध्ये प्रथमं द्वितीयं चतुर्थं च न पृच्छन्ति, एतत्त्रयस्यान्तं रुचेर-विषयतया तत्प्रश्न-स्याप्यप्रवृत्तेरिति, तथाहि—याऽसौ कृता क्रियते यत्तत् कर्म कृतं सद्भवति नो तां ते पृच्छन्ति, पूर्वकालकृत-त्वस्याप्रत्यक्षतया असत्त्वेन निर्ग्रन्थमतत्वेन चासंमत-त्वादिति, तत्र याऽसौ कृता नो क्रियते इति तेषु भङ्गकेषु मध्ये यत्तत् कर्म कृतं न भवति नो तां पृच्छन्ति, अत्यन्तविरोधेनासम्भवात्,
१. कृता-क्रियते—जो की हुई होती है। विहित होने पर कर्म दु:ख के लिए होता है।
२. कृता न क्रियते—जो की हुई नहीं होती है।
३. अकृता क्रियते—जो नहीं की हुई है।
४. अकृता न क्रियते—जो नहीं की हुई है, वह नहीं होती।
इसमें इन प्रश्नों से जो भंग पूछना अभीष्ट है, उसे शेष कहते हैं। 'तत्थ' अर्थात् उन चार विकल्पों में प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ की पृच्छा नहीं है। इन तीनों की विषयरूप में अत्यन्त रूचि न होने से उनकी प्रश्नरूप में भी प्रवृत्ति नहीं है। जैसे—जो किया हुआ होता है, वह कर्म करने पर होता है। वे उसे नहीं पूछते हैं। वह पूर्व काल में कृत होने से अप्रत्यक्ष है और असत्त्व (असत्) होने से निर्ग्रन्थ मत से असम्मत है। 'जो की हुई नहीं होती'—इस प्रकार इन विकल्पों में वह जो कर्म कृत नहीं होता हे अत्यन्त विरोध से असंभव होने से उसे नहीं पूछते हैं।
तथाहि—कृतं चेत् कर्म्म कथं न भवतीत्युच्यते?,
प्रश्न—जैसे यदि कर्म कृत ही है तो कैसे नहीं होता है?
न भवति चेत् कथं कृतं तदिति, कृतस्य कर्मणोऽभवनाभावात्, तत्र तेषु याऽसावकृता यत्तदकृतं कर्म्म नो क्रियते न भवति नो तां पृच्छन्ति, अकृतस्यासतश्च कर्म्मण: खरविषाणकल्पत्वादिति, अमुमेव च भङ्गकत्रयनिषेधमाश्रित्यास्य सूत्रस्य त्रिस्थानकेऽवतार इति सम्भाव्यते, तृतीयभङ्गकस्तु तत्संमत इति तं पृच्छन्ति, अत एवाह—तत्र याऽसावकृता क्रियते यत्तदकृतं पूर्वमविहितं कर्म्मं भवति दु:खाय सम्पद्यते तां पृच्छन्ति, पूर्वकालकृतत्वस्याप्रत्यक्षतया असत्त्वेन दु:खानुभूतेश्च प्रत्यक्षतया सत्त्वेनाकृतकर्म-भवनपक्षस्य सम्मतत्वादिति, पृच्छतां चायमभिप्राय:—यदि निर्ग्रन्था अपि अकृतमेव कर्म्म दु:खाय देहिनां भवतीति प्रतिपद्यन्ते तत: सुष्ठु अस्मत्समानबोधत्वादिति शेषानपृच्छन्त: तृतीयमेव पृच्छन्तीति भाव:।
समाधान—यदि नहीं है तो वह कृत कैसे? क्योंकि कर्म के न होने का अभाव है। यहां उनमें जो अकृत कर्म है, वह नहीं होता है। उसके संबंध में नहीं पूछते हैं क्योंकि अकृत असत् कर्म खरविषाण की तरह होता है। इन तीन विकल्पों के ही निषेध के आधार पर इस सूत्र का त्रिस्थानक में अवतरण संभावित है। तीसरा भंग तत्सम्मत है। अत: उसकी पृच्छा करते हैं। अत: कहा है—जो बिना किए किया जाता है। वह अकृत कर्म पूर्व में अविहित है, वह दु:ख के लिए होता है। उसे पूछते हैं। पूर्वकाल कृत के अप्रत्यक्ष होने से, उसकी सत्ता का अभाव होने से और दु:खानुभूति प्रत्यक्ष विद्यमान होने से अकृत कर्म का पक्ष सम्मत होता है। इस प्रकार पृच्छक का यह अभिप्राय है—यदि निर्ग्रंथ भी यह प्रतिपादित करते हैं कि प्राणियों के अकृत कर्म ही दु:ख के लिए होता है तब वह सुष्ठु—शोभन है। क्योंकि यह हमारे समान ही बोधवाला है। इस प्रकार शेष (विकल्पों) को न पूछते हुए तीसरे विकल्प की ही पृच्छा करते हैं। यह इसका तात्पर्यार्थ है।
से ति अथ तेषामकृतकर्म्माभ्युपगमवतामेवं वक्ष्यमाणप्रकारं वक्तव्यम् उल्लाप: स्यात्, त एव वा एवमाख्यान्ति परान् प्रति यदुत-अथैवं वक्तव्यं प्ररूपणीयं तत्त्ववादिनां स्यात् भवेद्, अकृते सति कर्म्मणि दु:खभावात् अकृत्यम् अकरणीयमबन्धनीयम् अप्राप्तव्यमनागते काले जीवानामित्यर्थ:, किम्? दुक्खं दु:खहेतुत्वात् कर्म, अफुसं ति अस्पृश्यं कर्म अकृतत्वादेव, तथा क्रियमाणं च वर्त्तमानकाले बध्यमानं कृतं चातीतकाले बद्धं क्रियमाणकृतं द्वन्द्वैकत्वं कर्म्मधारयो वा, न क्रियमाणकृतमक्रियमाणकृतम्, किं तत्? दु:खं कर्म्म। अकिच्चं दुक्खमित्यादिपदत्रयं तत्थ जा सा अकडा कज्जइ तं पुच्छंतीत्यन्यतीर्थिकमताश्रितं कालत्रयालम्बन-माश्रित्य त्रिस्थानकावतारोऽस्य द्रष्टव्य:, किमुक्तं भवतीत्याह—अकृत्वा अकृत्वा कर्म्म प्राणा द्रीन्द्रियादय: भूता: तरवो जीवा: पञ्चेन्द्रिया: सत्त्वा: पृथिव्यादय:, यथोक्तम्—
'से' अर्थात् उस अकृत कर्म के सिद्धांत को स्वीकार करने वालों का ऐसा वक्ष्यमाण प्रकार का वक्तव्य—कथन है। अथवा उसे ही दूसरों के प्रति कहते हैं, क्योंकि तत्त्ववादियों के द्वारा इस प्रकार प्ररूपणा की जाती है। कर्म के अकृत होने पर दु:ख होता है। अकृत्य अर्थात् भविष्यकाल में जीव को जिसका परिणाम अप्राप्त हो, वह अकरणीय तथा अबंधनीय है। किं अर्थात् क्या? दु:ख—क्योंकि कर्म दु:ख का हेतु है। अफुसं—कर्म अकृत होने से ही अस्पृश्य है। क्रियमाण अर्थात् वर्तमानकाल में बद्ध होनेवाला, और कृत अतीत काल में बंधा हुआ क्रियमाण कृत—यहां एकत्व में इन्द्र अथवा कर्मधारय समास है। जो क्रियमाण कृत नहीं होता है, वह अक्रिय—माण कृत है। वह क्या? दु:ख अर्थात् कर्म। 'अकिच्चं दुक्खं' इत्यादि पदत्रय से वहां जो अकृत किया जाता है, उस सम्बन्ध में पूछते हें। इस प्रकार अन्य तीर्थिकों के अनुसार तीनों कालों के आलम्बन में त्रिस्थानकवतार द्रष्टव्य है। यहां क्या कहते हैं? उसे बताते हैं—कर्म न करके। प्राण—द्रीन्द्रिय आदि, भूत-वृक्ष, जीव-पंचेन्द्रिय, सत्त्व—पृथ्वी आदि कर्म न करके। जैसा कहा है—
प्राणा द्वित्रिचतु: प्रोक्ता भूतास्तु तरव: स्मृता:।
जीवा: पञ्चेन्द्रिया ज्ञेया: शेषा: सत्त्वा: प्रकीर्त्तिता:।।
( )
द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय प्राण कहे गए हैं। वृक्ष भूत हैं। पंचेन्द्रिय जीव ज्ञातव्य है तथा शेष सभी सत्त्व कहे गए हैं।
वेदनां पीडां वेदयन्तीति वक्तव्यमित्ययं तेषामुल्लाप:, एतद्वा ते अज्ञानोपहतबुद्धयो भाषन्ते परान् प्रति यदुत एवं वक्तव्यं स्यादिति प्रक्रम:।
वेदना—पीड़ा का वेदन करते हैं यहां यह वक्तव्य है—यह उनका कथन है। अथवा वे आज्ञानोपहत बुद्धिवाले दूसरों के प्रति संभाषण करते हैं अथवा ऐसा कहना चाहिए, यह प्रक्रम है।
एवमन्यतीर्थिकमतमुपदर्श्य निराकुर्वन्नाह—जेते इत्यादि, य एते अन्यतीर्थिका एवम् उक्तप्रकारमाहंसु त्ति उक्तवन्त: मिथ्या असम्यक् ते अन्यतीर्थिका एवमुक्तआहंसु ति उक्तवन्त:। अकृताया: क्रियात्वानुपपत्त:, क्रियत इति हि क्रिया, यस्यास्तु कथञ्चनापि कारणं नास्ति सा कथं क्रियते, अकृत-कर्मानुभवने हि बद्धमुक्त-सुखितदु:खितादिनियत-व्यवहाराभावप्रसङ्ग इति। स्वमत-माविष्कुर्वन्नाह-अहमित्यादि, अहं ति अहमेव नान्यतीर्थिका:, पुन: शब्दो विशेषणार्थ:, स च पूर्ववाक्या-दुत्तरवाक्यार्थस्य विलक्षणतामाह, एवमाइक्खामीत्यादि पूर्ववत, कृत्यं करणीयमनागतकाले, दु:खं तद्धेतुत्वात् कर्म्म, स्पृश्यं स्पृष्टलक्षणबन्धावस्थायोग्यम्, क्रियमाणं वर्त्तमाने काले, कृतमतीते, अकरणं नास्ति कर्म्मण: कथञ्चनापीति भाव:, स्वमतसर्वस्वमाह—कृत्वा कृत्वा कर्म्मेति गम्यते, प्राणादयो वेदनां कर्म्मकृतशुभाशुभानुभूतिं वेदयन्ति अनुभवन्तीति वक्तव्यं स्यात् सम्यग्वादिना-मिति।
अन्यतीर्थिकों के मत को उपदर्शित कर निराकरण करने के लिए कहते हैं—'जे ते इत्यादि'। जो वे अन्यतीर्थक हैं। उक्त प्रकार से मिथ्या-असम्यक् कहते हुए अकृत क्रिया के क्रियात्व की सिद्धि नहीं कर सकते। क्योंकि जो की जाती है, वह क्रिया है। जिस क्रिया का कुछ भी कारण नहीं है, वह कैसे की जाती है। अकृत (बिना किए हुए) कर्म का अनुभव होने पर बद्ध-मुक्त, सुखी-दु:खी आदि नियत व्यवहार के अभाव का प्रसंग होगा। स्वमत का प्रतिपादन करते हुए कहते हैं—'अहम् इत्यादि'। अहम् अर्थात् मैं ही, कि अन्यतीर्थिक। पुन: शब्द विशेषण के अर्थ में है और वह पूर्व वाक्य से उत्तर वाक्य के अर्थ की विलक्षणता प्रतिपादित करता है। 'एवं आइक्खामि' आदि पूर्ववत् है। कृत्य—भविष्यकाल में करणीय दु:ख, उसका हेतु होने से कर्म। स्पृश्य—स्पर्श लक्षण, जो बंध की अवस्था के योग्य है। क्रियमाण—वर्तमान में, कृतं-अतीत में, अकरणं-केसे भी जो कर्म नहीं है। यहां अपने मत का सर्वस्व कहते हैं। कृत्वा—कर्म करके यह स्पष्ट है। प्राणभूत आदि वेदना—कर्म कृत शुभ और अशुभ अनुभूति का वेदन करते है, अनुभव करते हैं ऐसा सम्यक् वादियों के द्वारा वक्तव्य है।
।। त्रिस्थानकस्य द्वितीय उद्देशको विवरणत: समाप्त:।।
(त्रिस्थानक के द्वितीय उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ तृतीय उद्देशक:
तीसरा उद्देशक
सू. ३३८-३४३. तिहिं ठाणेहिं....चरित्तट्ठयाए।
(टी.) उक्तो द्वितीय उद्देशक:, साम्प्रतं तृतीय आरभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्ध: इहानन्तरोद्देशके विचित्रा जीवधर्म्मा: प्ररूपिता:, इहापि त एव प्ररूप्यन्त इत्यनेन सम्बन्धेनायातस्यास्योद्देशकस्यादिसूत्रत्रयम्—तिहिं ठाणेहीत्यादि, अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायं सम्बन्ध:—पूर्वसूत्रे मिथ्यादर्शनवतामसमञ्जसतोक्ता, इह तु कषायवतां तामाहेत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या—मायी मायावान् मायां मायाविषयं गोपनीयं प्रच्छन्नमकार्यं कृत्वा नो आलोचयेत् मायामेवेति, शेषं सुगमम्, नवरम् आलोचनं गुरुनिवेदनम्, प्रतिक्रमणं मिथ्यादुष्कृतदानम्, निन्दा आत्मसाक्षिका, गर्हा गुरुसाक्षिका, वित्रोटनं तदध्यवसायविच्छेदनम्, विशोधनम् आत्मन: चारित्रस्य वा अतिचारमलक्षालनम्।
द्वितीय उद्देशक परिपूर्ण हुआ। संप्रति तृतीय प्रारंभ किया जा रहा है। अनंतरोक्त उद्देशक में नाना प्रकार के जीवधर्म प्ररूपित किए गए। यहां भी उन्हीं की प्ररूपणा करेंगे—यह इनका (परस्पर) अभिसंबंध है। इस संबंध से समागत इस उद्देशक के तीन आदि सूत्र हैं—तिहिं ठाणेहिं ...इसका पूर्वसूत्र से यह संबंध हे। पूर्वसूत्र में मिथ्यादृष्टियों की (मिथ्यादर्शनवालों) असामञ्जस्य की स्थिति प्रकट की गई है। यहां कषायवालों के असामञ्जस्य का निरूपण करते हैं। उनके संबंध की यह व्याख्या है—मायी जो मायावी (मायावान) है वह माया-प्रच्छन्न गोपनीय कृत्य कर आलोचना नहीं करता है। अर्थात् माया पूर्ण आचरण ही करता है, शेष स्पष्ट है। किंतु आलोचना-गुरु को निवेदन, प्रतिक्रमण-मिथ्या दुष्कृत करना (प्रदान करना) निन्दा-आत्म साक्षी से, गर्हा-गुरु साक्षी से, वित्रोटनम्—उस अध्यवसाय से विच्छेदन (सम्बन्ध तोड़ना), विशोधनम्—आत्मा अथवा चारित्र के अतिचार का प्रक्षालन।
अकरणताभ्युत्थानं पुनर्नेतत् करिष्यामीत्यभ्युपगम:, अहारिहं यथोचितं पायच्छित्तं ति पापच्छेदकं प्रायश्चित्त-विशोधकं वा तप:कर्म्मनिर्विकृतिकादि प्रतिपद्येत, तद्यथा—अकार्षमहमिदमत: कथं निन्द्यमित्यालोचयिष्यामि स्वमाहात्म्यहानि-प्राप्तेरित्येवमभिमानात् १, तथा करोमि चाहमिदानीमेव कथमसाध्विति भणामि २, करिष्यामीति चाहमेतद-कृत्यमनागतकालेऽपि कथं प्रायश्चित्तं प्रतिपद्य इति ३।
अकरणताभ्युत्थान—पुन: इसे नहीं करूंगा, ऐसी स्वीकृति, अहारिह—यथोचित, प्रायश्चित-पाप का छेदन, प्रायश्चित अथवा विशोधक, तप:कर्म—निर्विगय आदि स्वीकार करता है, जैसे—मैंने यह किया है, अत: कैसे निंदा करूं ऐसा सोचेंगा। क्योंकि इससे मेरी महत्ता की हानि होगी, ऐसा अभिमान है। मैं अभी भी करता हूं तो कैसे यह असाधु—असम्यक् है, ऐसा कहता हूं। मैं यह अकृत्य अनागत काल में भी करूंगा तो प्रायश्चित कैसे स्वीकार करूं।
कीर्त्ति: एकदिग्गामिनी प्रसिद्धि:, सर्वदिग्गामिनी सैव वर्णो यश: पर्यायत्वादस्य, अथवा दानपुण्यफला कीर्त्ति:, पराक्रमकृतं यश: ( ), तच्च वर्ण इति, तयो: प्रतिषेधोऽकीर्ति: अवर्णश्चेति, अविनय: साधुकृतो मे स्यादिति, इदं च सूत्रमप्राप्तप्रसिद्धिपुरुषापेक्षम्, मायं कट्टु त्ति मायां कृत्वा मायां पुरस्कृत्य, माययेत्यर्थ:, परिहास्यति हीना भविष्यति पूजा पुष्पादिभि:, सत्कारो वस्त्रादिभि:, इदमेकमेव विवक्षितमेकरूपत्वादिति, इदं तु प्राप्तप्रसिद्धिपुरुषापेक्षम्, शेषं सुगमम्।
कीर्ति—एक दिशागामी प्रसिद्धि, वर्ण—सर्वदिशावर्ती प्रसिद्धि। क्योंकि यह यश का पर्यायवाची है। अथवा कीर्ति दान पुण्य का फल है। यश पराक्रम कृत है और वह वर्ण है। उन दोनों का निषेध अकीर्ति और अवर्ण है। अविनय—मैंने अच्छा किया है। यह सूत्र जिसे प्रसिद्धि प्राप्त नहीं है, उस पुरुष की अपेक्षा से है। मायं कट्टु—माया करके, माया को सम्मुख करके अथवा माया से। परिहास्यति कम होगी। पूजा पुष्प आदि से, सत्कार—वस्त्र आदि से। यह एक रूप होने से एक ही विवक्षित है। यह प्रसिद्धि प्राप्त पुरुष की अपेक्षा से है। शेष सुगम है।
उक्तविपर्ययमाह—तिहीत्यादि सूत्रत्रयं स्फुटम्, किन्तु मायी मायं कट्टु आलोएज्ज त्ति इह मायी अकृत्यकरणकाल एव आलोचनादिकाले त्वमाय्येव आलोचनाद्यन्यथानुपपत्तेरिति, अस्सिं ति अयम्, यतो मायिन इहलोकाद्या गर्हिता भवन्ति यतश्चामायिन इहलोकाद्या: प्रशस्ता भवन्ति यतश्चामायिन आलोचनादिना निरतिचारीभूतस्य ज्ञानादीनि स्वस्वभावं लभन्ते अतोऽहममायी भूत्वाऽऽलोचनादि करोमीति भावना।
उक्त आलापक का विपर्यय कहते हैं—'तिहिं..... इत्यादि'। ये सूत्र स्पष्ट हैं। किन्तु मायावी माया करके आलोचना करता है। यहां अकृत्य के करणकाल में ही मायावी और आलोचना काल में अमाया से ही आलोचना आदि (करता है।) अन्यथा इसकी अनुपपत्ति है। अस्सिं—वर्तमान। क्योंकि मायावी का इहलोक आदि गर्हित होता है और अमायावी का इहलोक आदि प्रशस्त होता है। इसलिए अमायावी आलोचना आदि से निरतिचार हो ज्ञान आदि आत्मस्वभाव को प्राप्त करता है। अत: में अमायावी हो, आलोचना करता हूं यह इसका भावार्थ है।
सू. ३४४. तओ पुरिसजाया.....तदुभयधरे।
(टी.) अनन्तरं शुद्धिरुक्ता, इदानीं तत्कारिणो-ऽभ्यन्तरसम्पदा त्रिधा कुर्वन्नाह—तओ पुरिसेत्यादि सुबोधम्, नवरमेते यथोत्तरं प्रधाना इति।
अनन्तर सूत्र में शुद्धि का वर्णन है। अब उससे होने वाली तीन प्रकार की आभ्यन्तर सम्पदा को बताते हुए कहते हैं—'तओ पुरिस'....ये सुबोध हैं। तथापि ये उत्तरोत्तर श्रेष्ठ हैं।
सू. ३४५, ३४६. कप्पति णिग्गंथाण वा....महियापादे वा।
(टी.) तेषामेव बाह्यं सम्पदं सूत्रद्वयेनाह-कप्पतीत्यादि, कल्पते युज्यते, युक्तमित्यर्थ:, धारित्तए त्ति धर्त्तुं परिग्रहे परिहर्त्तुं परिभोक्तुमिति, अथवा धारणया उवभोगो, परिहरणे होइ परिभोग (बृभा. २३६७) त्ति।
उनकी ही बाह्य सम्पदा को सूत्रद्वय से कहते हैं—'कप्पति इत्यादि'। कल्पते-काम में ले सकते हैं। धरित्तए—धारण करने के लिए। परिहर्तुं—परिभोग के लिए अथवा धारण से उपभोग और परिहरण से परिभोग होता है।
जंगियं जङ्गमजणौर्णिकादि, भंगियं अतसीमयम्, खोमियं कार्पासिकमिति। अलाबूपात्रकं तुम्बकम्, दारुपात्रं काष्ठमयम्, मृत्तिकापात्रं मृन्मयं शराव-वार्घटिकादि, शेषं सुगमम्।
जंगिय—ऊन के, भंगिय-अलसी के, खोमिय-रूई के, अलाबुपात्रक—तुम्बा (तुम्बाफल का पात्र), दारुपात्र-लकड़ी का पात्र, मृत्तिका पात्र—मिट्टी के सिकोरा, घड़ा आदि। शेष सुगम हैं।
सू. ३४७. तिहिं ठाणेहिं....परीसहवत्तियं।
(टी.) स्त्रग्रहणकारणान्याह—तिहीत्यादि, ह्री: लज्जा संयमो वा प्रत्ययो निमित्तं यस्य धारणस्य तत्तथा, जुगुप्सा प्रवचनखिंसा विकृताङ्गदर्शनेन मा भूदित्येवं प्रत्ययो यत्र तत्तथा, एवं परीषहा: शीतोष्ण-दंश-मशकादय: प्रत्ययो यत्र तत्तथा, आह च—
वस्त्र ग्रहण (धारण) करने के कारणों की मीमांसा करते हैं—'तिहिं इत्यादि'। ही अर्थात् लज्जा अथवा संयम प्रत्यय—निमित्त। जिसके धारण का जो जैसा (निमित्त हो) जुगुप्सा—विकृत अंगों के दर्शन से प्रवचन (शासन) की निन्दा न हो इसलिए जहां जो प्रत्यय है वह। परिषह-शीत, उष्ण, दंश-मशक आदि के निमित्त जो (धारण किया जाए।) कहा भी है—
वेउव्विऽवाउडे वाइए य हीरि खद्धपजणणे चेव।
एसि अणुग्गहट्ठा लिंगुदयट्ठा य पट्टो उ।।
(ओनि. ७२२)
चोलपट्ट धारण करने के कारण निम्नलिखित हैं—१. लिंग विकृत होने पर २. वातिक होने पर ३. लज्जा के कारण ४. लिंग बृहद् होने पर ५. लिंगोदय होने पर उसे आच्छादित करने के लिए।
वेउव्वि त्ति विकृते तथा अप्रावृते वस्त्राभावे सति वातिके च उच्छूनत्वाभाजने ह्रियां सत्यां खद्धे बृहत्प्रमाणे प्रजनने मेहने लिंगोदयट्ठ त्ति स्त्रीदर्शने लिङ्गोदयरक्षार्थ-मित्यर्थ:, तथा—
'वेउब्वि' अर्थात् विकृत होने पर, 'अप्रावृते'—वस्त्र का अभाव होने पर, 'वातिके'—शोध (सूजन) आने पर या सहज लज्जा होने पर-प्रजनन अंग बड़ा होने पर, स्त्री दीखने पर लिंगोदय होने से स्व की रक्षा हेतु (मुनि चोलपट रखे) जैसे—
तणगहणा-ऽनलसेवानिवारणा धम्म-सुक्कझाणट्ठा।
दिट्ठं कप्पग्गहणं गिलाणमरणट्ठया चेव।।
(ओनि. ७०६)
व्रीहि पलाल आदि के तृण का ग्रहण, अग्नि की सेवा के निवारण हेतु, धर्म-शुक्ल ध्यान के निमित्त तथा ग्लान और मरण के लिए कल्प का ग्रहण किया है।
वस्त्रस्य पात्रस्यापि ग्रहणकारणप्रसङ्गात् तान्याख्यायन्ते—
वस्त्र ग्रहण के कारण के प्रसंग से पात्र का भी कारण निरूपित करते हैं—
अतरंत-बाल-वुड्ढा सेहा-ऽऽदेसा गुरू असहुवग्गो।
साहारणोग्गहालद्धिकारणा पायगहणं तु।।
(ओनि. ६९२)
ग्लान, बाल, वृद्ध, शैक्ष, अभ्यागत (पाहुना), गुरु, आचार्य, सुकुमार राजकुमार आदि साधारण अवग्रह हेतु है तथा अनुपलब्धि के कारण पात्र ग्रहण करें।
अतरंत त्ति ग्लाना:, आदेशा: प्राघूर्णका:, असहु त्ति सुकुमारो राजपुत्रादिप्रव्रजित:, सामान्योपष्टम्भार्थम्, अलब्धिकार्थं चेति।
अतरंत—ग्लान, आदेश—अतिथि, असहु—प्रव्रजित राजपुत्र आदि, साधारणावग्रहात्-सामान्य उपष्टंभ के लिए, अलब्धिकार्य—उपलब्धि के अभाव हेतु।
सू. ३४८-३५४. तओ आयरक्खा....गणित्ताए।
(टी.) निर्ग्रन्थप्रशस्तावान्निर्ग्रन्थानेवानुष्ठानत: सप्त-सूत्र्याऽऽह—तओ आएत्यादि: सुगमा, नवरम् आत्मानं रागद्वेषादेरकृत्याद् भवकूपाद्वा रक्षन्तीत्यात्मरक्षा:। धम्मियाए पडिचोयणाए त्ति धार्मिकेणोपदेशेन 'नेदं भवादृशां विधातुमुचितम्' इत्यादिना प्रेरयिता उपदेष्टा भवति अनुकूलेतरोपसर्गकारिण:, ततोऽसावुपसर्ग-करणान्निवर्ततते, ततोऽकृत्यासेवा न भवतीत्यत: आत्मा रक्षितो भवतीति १, तूष्णीको वा वाचंयम उपेक्षक इत्यर्थ: स्यादिति २, प्रेरणाया अविषये उपेक्षणाऽसामर्थ्ये च तत: स्थानादुत्थाय आय त्ति आत्मना एकान्तं विजनम् अन्तं भूविभागमवक्रामेत् गच्छेत् ३।
निर्ग्रन्थ के प्रस्ताव से अनुष्ठानत: निर्ग्रन्थों को ही सात सूत्रों से कहते हैं—'तओ आय'....ये सुगम हैं। तथापि आत्मा को राग-द्वेष आदि के अकृत्य से अथवा भवकूप से बचाना आत्मरक्षा है। 'धम्मियाए पडिचोयणाए' अर्थात् धार्मिक उपदेश से आपके लिए यह करना उचित नहीं है इत्यादि से अनुकूल-प्रतिकूल उपसर्गकर्ता को प्रेरित करके उपदेष्टा होता है। जिससे वह इस उपसर्ग करने से निवृत्त होता है। इसलिए अकृत्य का आसेवन नहीं होता। फलत: आत्मा रक्षित होती है। 'तूष्णीको वा'—मौनी अथवा उपेक्षा करने वाला होता है। प्रेरणा न देने की स्थिति में और उपेक्षा-करने की असमर्थता होने पर उस स्थान से उठकर स्वयं विजन स्थान में चला जाए।
निर्ग्रन्थस्य ग्लायत: अशक्नुवत:, तृड्वेदनादिना अभिभूयमानस्येत्यर्थ:, आहारग्रहणं हि वेदनादिभिरेव कारणैरनुज्ञातम्। तओ त्ति तिस्र: वियड त्ति पानकाहार:, तस्य दत्तय: एकप्रक्षेपदानरूपा:, प्रतिग्रहीतुम् आश्रयितुं वेदनोपशमायेति। उत्कर्ष: प्रकर्ष:, तद्योगादुत्कर्षा, उत्कर्षतीति वोत्कर्षा उत्कृष्टेत्यर्थ:, प्रचुरपानकलक्षणा यया दिनमपि यापयति, मध्यमा ततो हीना, जघन्या यया सकृदेव वितृष्णो भवति यापनामात्रं वा लभते। अथवा पानकविशेषादुत्कृष्टाद्या वाच्या:, तथाहि-कलम-काञ्जिका-ऽवश्रावणादे: द्राक्षापानकादेर्वा प्रथमा १, षष्टिकादिकाञ्जिकादेर्मध्यमा २, तृणधान्यकाञ्जिका-देरुष्णोदकस्य वा जघन्येति। देश-काल-स्वरुचिविशेषा-द्वोत्कर्षादि नेयमिति।
ग्लान निर्ग्रन्थ को तृषा, वेदना आदि से अभिभूत को वेदना आदि कारणों से ही आहार ग्रहण अनुज्ञात है। 'तओ'—तीन प्रकार के विकट-पानक आहार उसकी दत्तय:—एक धार में जितना दिया जा सके, वह दत्ति है। प्रतिग्रहितुं—वेदना की उपशान्ति के लिए ग्रहण करने हेतु। उत्कर्ष का अर्थ प्रकर्ष है, उसके योग से उत्कर्ष अथवा जिससे उत्कर्ष होता है, वह उत्कर्ष-उत्कृष्ट है। प्रचुर (पर्याप्त) पानक जल वाली जिससे पूरा दिन यापन हो जाता है, उससे कम मध्यमा दत्ति है। जघन्या—जिससे एक ही बार तृष्णा (प्यास) शान्त हो अथवा जिससे प्यास बुझ जाए। अथवा इसकी व्याख्या पानक विशेष से भी उत्कृष्ट आदि रूपों में हो सकती है। यथा—उत्कृष्ट-कलमी चावल की कांजी अवश्रावण (ओसामण) अथवा द्राक्षा का पानक आदि। मध्यम-साठी चावल की कांजी। जघन्य—तृण-धान्य की कांजी, गर्म पानी आदि। उत्कृष्ट आदि देश-काल स्वरूचि विशेष से ज्ञेय है।
साहम्मियं ति समानेन धर्मेण चरतीति साधर्मिकस्तम्, सम् एकत्र भोगो भोजनं सम्भोग: साधूनां समान-सामाचारीकतया परस्परमुपध्यादिदान-ग्रहणसंव्यवहार-लक्षण:, स विद्यते यस्य स सम्भोगिक:, तम्, विसम्भोगो दानादिभिरसंव्यवहार:, स यस्यास्ति स विसम्भोगिक:, तं कुर्वन् नातिक्रामति न लङ्घयत्याज्ञां सामायिकं वा विहितकारित्वादिति।
साहम्मिय—जो समान धर्मवाला है। अथवा जो समान धर्म का आचरण करता है वह साधर्मिक है। सम्-साथ, भोग-भोजन संभोग है। समान सामाचारी होने से परस्पर उपधि—वस्त्र आदि देने व ग्रहण करने का व्यवहार जिससे हो वह सांभोगिक है। विसंभोग—जिनके परस्पर आदान-प्रदान का अव्यवहार है वह विसंभोगिक है। उसे विसंभोगि करते हुए आज्ञा अथवा सामायिक का उल्लंघन नहीं करता है क्योंकि वह विहितकारी है—अनुज्ञा के अनुरूप करता है।
स्वयमात्मना साक्षात् दृष्ट्वा सम्भोगिकेन क्रियमाणामसंभोगिकदान ग्रहणादिकामसामाचारीम्। तथा सड्ढिस्स त्ति श्रद्धा श्रद्धानं यस्मिन् अस्ति स श्राद्ध: श्रद्धेयवचन: कोऽप्यन्य: साधुस्तस्य वचनमिति गम्यते निशम्य अवधार्य। तथा तच्चं ति एकं द्वितीयं यावत् तृतीयं मोसं ति मृषावादम् अकल्प्यग्रहण-पार्श्वस्थ-दानादिना सावद्यविषयप्रतिज्ञा-भङ्गलक्षणमाश्रित्येति गम्यते, आवर्त्तते निवर्त्तते, तमालोचयतीत्यर्थ:, अनाभोगतस्तस्य भावात्, प्रायश्चित्तं चास्योचितं दीयते, चतुर्थं त्वाश्रित्य प्रायो नो आवर्त्तते तं नालोचयति, तस्य दर्पत एव भावादिति, आलोचनेऽपि प्रायश्चित्तस्या-ऽदानमस्येति, अतश्चतुर्था-सम्भोगकारणकारिणं विसम्भोगिकं कुर्वन्नातिक्रामतीति प्रकृतम्, उक्तं च—
स्वयं साक्षात् देखकर—सांभोगिक साधु द्वारा असांभोगिक को आदान-प्रदान आदि सामाचारी के प्रतिकूल आचरण करते हुए को तथा सड्ढिस्स—जिसमें श्रद्धा या श्रद्धान है, वह श्राद्ध है। श्रद्धेयवचन कोई भी अन्य साधु उसके वचन को सुनकर यहां तच्च का तात्पर्य है प्रथम, द्वितीय यावत् तृतीय मोसं यानि मृषावाद—अकल्पनीय को ग्रहण, पार्श्वस्थ के दान आदि सावद्य विषय प्रतिज्ञाभंग लक्षण के आधार पर गम्य हैं। आवर्त्तते-वापस आता है, निवृत्त होता है। अनाभोग से उसकी आलोचना करता है। इसका जो उचित प्रायश्चित है, वह दिया जाता है। चौथी बार (अनाचार के सेवन) के आधार पर प्राय: वापिस नहीं लिया जाता। वह दर्प के ही कारण उसकी आलोचना नहीं करता है। आलोचना करने पर भी इसका प्रायश्चित नहीं दिया जाता। अत: चौथी बार असंभोगकारणकारी को विसंभोगिक करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, यह इसका भाव है। कहा भी है—
एगं व दो व तिण्णि व आउट्टंतस्स होइ पच्छित्तं।
आउट्टंते वि तओ परेण तिण्हं विसंभोगो।।
(निभा. २०७५)
कोई सांभोगिक एक, दो या तीन बार अतिचार का प्रायश्चित करने के बाद पुन: चौथी बार उसी अतिचार का सेवन करने पर उसे विसांभोगिक किया जाता है।
एतच्चूर्णि:—संभोइओ असुद्धं गिण्हतो चोइओ भणइ—संता पडिचोयणा, मिच्छामि दुक्कडं, ण पुणो एवं करिस्सामो, एवमाउट्टो जमावन्नो तं पायच्छित्तं दाउं संभोगो। एवं बीयवाराए वि, एवं तइयवाराए वि, तइयवाराओ परओ चउत्थवाराए तमेवाइयारं सेविऊण आउट्टंतस्स वि विसंभोगो (निचू.) इति। इह चाद्यं स्थानद्वयं गुरुतरदोषाश्रयम्, यतस्तत्र ज्ञातमात्रे श्रुतमात्रे च विसंभोग: क्रियते, तृतीयं त्वल्पतरदोषाश्रयम्, तत्र हि चतुर्थवेलायां स विधीयत इति।
इसकी चूर्णि इस प्रकार है—सांभोगिक अशुद्ध को ग्रहण करता हुआ प्रेरित करने पर कहता है—मेरा दुष्कृत मिथ्या हो। में पुन: ऐसा नहीं करूंगा। ऐसा स्वीकार करने पर जो प्रायश्चित होता है, उसे देकर सांभोगिक किया जाता है। इसी प्रकार दूसरी बार और तीसरी बार भी किया जाता है। तीसरी बार से आगे चोथी बार में उसे अतिचार का सेवन करने पर प्रायश्चित करने पर भी विसांभोगिक किया जाता है।' यहां प्रथम दो स्थान गुरुतर दोषाश्रित है क्योंकि वहां ज्ञात होने पर और विश्वास पात्र से सुनकर विसंभोग किया जाता है। तृतीय स्थान अल्पतर दोषाश्रित है। वहां चौथी बार वह (विसांभोगिक) किया जाता है।
अणुन्न त्ति, अनुज्ञानमनुज्ञा अधिकारदानम्। आचर्यते मर्यादावृत्तितया सेव्यत इत्याचार्य:, आचारे वा पञ्चप्रकारे साधुरित्याचार्य:, आह च—
अणुन्न—अनुज्ञा देना अनुज्ञा है अर्थात् अधिकार प्रदान करना। आचर्यते—मर्यादा वृत्ति से जो सेवा करते है अथवा जिसकी सेवा की जाती है, वह आचार्य है। पांच प्रकार के आचार में जो साधु हैं, वे आचार्य हैं। कहा भी है—
पंचविधं आयारं आयरमाणा तधा यभासन्ता।
आयारं देसेंता आयरिया तेण वुच्चंति।।
(विभा. ३८९६)
जो पंचविध आचार की स्वयं परिपालना करते हैं। दूसरों को आचार का आदेश देते हैं तथा जो आचार का क्रियात्मक रूप में प्रशिक्षण देते हैं, वे आचार्य कहलाते हैं।
तथा—
सुत्तत्थविऊ लक्खणजुत्तो गच्छस्स मेढिभूओ य।
गणतत्तिविप्पमुक्को अत्थं वाएइ आयरिओ।।
( )
सूत्र और अर्थ के ज्ञाता, लक्षणयुक्त, गच्छ के मेढ़ीभूत और गणचिंता से मुक्त आचार्य शास्त्रार्थ की वाचना देते हैं। ( )
तद्भावस्तत्ता, तया, उत्तरत्र गणाचार्यग्रहणादनु-योगाचार्यतयेत्यर्थ:। तथा उपेत्याधीयतेऽस्मादित्यु-पाध्याय:, आह च—
उसका भाव (आचार्यत्व) वह, तया—उससे, फिर गणाचार्य ग्रहण करने से अनुयोगाचार्य से यह अर्थ होता है तथा जिससे प्राप्त किया जाता है, पढ़ा जाता है वे उपाध्याय हैं। कहा भी है—
सम्मत्तनाणदंसणजुत्तो सुत्तत्थतदुभयविहिन्नू।
आयरियठाणजोगो सुत्तं वाएउवज्झाओ।।
( )
सम्यक् ज्ञान और सम्यक् दर्शन से युक्त, सूत्र, अर्थ और तदुभय के ज्ञाता, आचार्य स्थान के योग्य उपाध्याय सूत्र पढ़ाते हैं।
तद्भाव उपाध्यायता, तया, तथा गण: साधुसमुदायो यस्यास्ति स्वस्वामिसम्बन्धेनासौ गणी गणाचार्य:, तद्भावस्तत्ता, तया, गणनायकतयेति भाव इति। तथा समिति सङ्गता औसत्सर्गिकगुणयुक्तत्वेनोचिता आचार्यादितया अनुज्ञा समनुज्ञा, तथाहि—अनुयोगा-चार्यस्यौत्सर्गिकगुणा:—
उसका भाव उपाध्यायता है। तया—उस उपाध्यायता से। गण अर्थात् साधु समुदाय। जिससे स्व-स्वामी संबंध से संबद्ध वे गणी—गणाचार्य है। उसका भाव गणित्व है। उससे अर्थात् गणनायकता से इस प्रकार अर्थ होता है। तथा 'सम' समग्र गुण युक्त होने से उपयुक्त आचार्य आदि के रूप में अनुज्ञा समनुज्ञा है। जैसे अनुयोगाचार्य के औत्सर्गिक गुण ये हैं—
तम्हा वयसंपन्ना कालोचियगहियसयलसुत्तत्था।
अणुजोगाणुण्णाए जोगा भणिया जिणिंदेहिं।।
जिनेन्द्र के द्वारा व्रतसंपन्न, कालोचित समस्त सूत्रार्थ के अनुयोगवाले मुनि को आचार्य पद पर प्रतिष्ठापित करने योग्य कहा गया है।
इहरा उ मुसावाओ पवयणखिंसा य होइ लोयम्मि।
सेसाण वि गुणहाणी तित्थुच्छेओ य भावेणं।।
(पञ्च. ९३२,३३)
अन्यथा लोक में मृषावाद, प्रवचन की अवहेलना होती है। सम्यक् नायक के अभाव में शेष (साधु संघ) की गुणहानि तथा सम्यक्ज्ञान आदि प्रवृत्ति न होने से तीर्थ का उच्छेद होता है।
गणाचार्योऽप्यौत्सर्गिकगुणयुक्तत्वे एवम्—
गणाचार्य भी औत्सर्गिक गुणयुक्त होने पर इस प्रकार होते हैं—
सुत्तत्थे निम्माओ पियदढधम्मोऽणुवत्तणाकुसलो।
जाईकुलसंपन्नो गंभीरो लद्धिमंतो य।।
संगहुवग्गहनिरओ कयकरणो पवयणाणुरागी य।
एवंविहो उ भणिओ गणसामी जिणवरिंदेहिं।।
(पञ्च. १३१५,१६)
जिनेश्वर भगवान ने गच्छाधिप को सूत्रार्थ में निष्ठावान, प्रियधर्मी, दृढ़धर्मी, उपायज्ञ, जाति-कुल संपन्न, गंभीर, लब्धिमान, संग्रहोपग्रहनिरत, अभ्यस्त क्रिय और प्रवचनानुरागी कहा है।
अथैवंविधगुणाभावे अनुज्ञाया अप्यभावात् कथमन्या समनुज्ञा भविष्यतीति?, अत्रोच्यते, उक्तगुणानां मध्यात् अन्यतरगुणाभावेऽपि कारणविशेषात् सम्भवत्येवासौ, कथमन्यथाऽभिधीयते—
प्रश्न—इस प्रकार के गुणों का अभाव होने पर अनुज्ञा का भी अभाव होता है, तब अन्य समनुज्ञा कैसे हो सकती है?
समाधान—उक्त गुणों के मध्य अन्यतर गुणों का अभाव होने पर भी कारण विशेष से यह समनुज्ञा हो सकती है अन्यथा यह कैसे कहा जाता है—
जे यावि मंदि त्ति गुरुं विइत्ता,
डहरे इमे अप्पसुए त्ति नच्चा।
हीलंति मिच्छ पडिवज्जमाणा,
करेंति आसायण ते गुरूणं।।
(दस. ९।१।२)
जो मुनि गुरु को—ये मंद हैं, वे अल्प वयस्क और अल्पश्रुत हैं, ऐसा जानकर उनके उपदेश को मिथ्या मानते हुए उसकी अवहेलना करते हैं, वे गुरु की आशातना करते हैं।
अत: केषाञ्चित् गुणानामभावेऽप्यनुज्ञा, समग्रगुणभावे तु समनुज्ञेति स्थितम्। अथवा स्वस्य मनोज्ञा: समानसामाचारीकतया अभिरुचिता: स्वमनोज्ञा:, सह वा मनोज्ञैर्ज्ञानादिभिरिति समनोज्ञा: एकसाम्भोगिका: साधव:, कथं त्रिविधा इत्याह—आचार्यतयेत्यादि, भिक्षु-क्षुल्लकादिभेदा: सन्तोऽपि न विवक्षिता:, त्रिस्थान-काधिकारादिति। एवं उवसंपय त्ति, एवमित्याचार्य-त्वादिभिस्त्रिधा समनुज्ञावत् उपसंपत्तिरुपसंपत् ज्ञानाद्यर्थं भवदीयोऽहमित्यभ्युपगम:, तथाहि—कश्चित् स्वाचार्यादि-सन्दिष्ट: सम्यक्श्रुतग्रन्थानां दर्शनप्रभावकशास्त्राणां वा सूत्रार्थयोर्ग्रहणस्थिरीकरणविस्मृतसन्धानार्थं तथा चारित्र-विशेषभूताय वैयावृत्याय क्षमणाय वा सन्दिष्ट-माचार्यान्तरं यदुपसम्पद्यते, उक्तं च—
अत: कुछ गुणों का अभाव होने पर भी अनुज्ञा तथा समग्र गुणों की विद्यमानता में समनुज्ञा, यह स्थित-समुचित है। अथवा समान सामाचारीकता से सबके मनोज्ञ अभिरुचित स्वमनोज्ञ है अथवा ज्ञान आदि से मनोज्ञ के साथ समनोज्ञ एक सांभोगिक साधुओं के तीन भेद केसे होते हैं? इसे कहते हैं—आचार्यत्व आदि से। भिक्षु-क्षुल्लक आदि भेद होने पर भी विवक्षित नहीं है। क्योंकि यहां त्रिस्थानक का अधिकार है। इसी प्रकार उपसंपदा है। 'एवं' का तात्पर्य है—आचार्यत्व आदि के द्वारा तीन प्रकार की समनुज्ञा की तरह उपसंपत्ति—उपसंपदा है। ज्ञान आदि के लिए में आपके (पास रहूं) ऐसी स्वीकारोक्ति है। जैसे—कोई अपने आचार्य आदि के निर्देश से सम्यक् श्रुत-ग्रंथों अथवा दर्शन की प्रभावना करने वाले शास्त्रों के सूत्र और अर्थ का ग्रहण, स्थिरीकरण, विस्मृत अर्थ के संधान के लिए तथा चारित्र विशेष के लिए अथवा वैयावृत्य अथवा क्षमण-तपस्या के लिए निर्दिष्ट जो दूसरे आचार्य की उपसंपदा स्वीकार करता है। कहा भी है—
उवसंपया य तिविहा णाणे तह दंसणे चरित्ते य।
दंसण-णाणे तिविहा दुविहा य चरित्तअट्ठाए।।
(आवनि. ६९८, पञ्चा. ५८६)
उपसंपदा के तीन प्रकार है—ज्ञान उपसंपदा, दर्शन उपसंपदा और चारित्र उपसंपदा। दर्शन और ज्ञान की उपसंपदा त्रिविध है और चारित्र की उपसंपदा के दो प्रकार हैं।
सेयमाचार्योपसम्पद्, एवमुपाध्याय-गणिनोरपीति। एवं विजहणत्ति एवमित्याचार्यत्वादिभेदेन त्रिधैव विहानं परित्याग: तच्च आचारयादे: स्वकीयस्य प्रमाददोषमाश्रित्य वैयावृत्य-क्षमणार्थमाचार्यान्तरोपसम्पत्त्या भवतीति, आह च—नियगच्छादन्नम्मि य सीयणदोसाइणा होइ (आवनि. ७१८) त्ति। अथवा आचार्यो ज्ञानानाद्यर्थमुपसम्पन्नं यतिं तमर्थमननुतिष्ठन्तं सिद्धप्रयोजनं वा परित्यजति यत् साऽऽचार्यविहानि:, उक्तं च—
यह आचार्य की उपसंपदा है। इसी प्रकार उपाध्याय और गणी की भी उपसंपदा स्वीकार की जाती है। 'एवं विजहण' में एवं का तात्पर्यं है—आचार्यत्व आदि भेद से तीन प्रकार के ही विहान-परित्याग हैं। वह आचार्य आदि के अपने ही प्रमाद दोष के अनुरूप, वैय्यावृत्त्य अथवा क्षमण के लिए दूसरे आचार्य की उपसंपदा होती है। कहा भी है—निज गच्छ से अन्य गच्छ में उपसंपदा स्वीकार करने से सीदन आदि दोष होते हैं। अथवा आचार्य ज्ञानादि अर्थ को प्राप्तकर, उसका अर्थ तदनुरूप न होने पर अथवा प्रयोजन सिद्ध होने पर परित्याग करते हैं, वह आचार्य-विहानि है। कहा भी है—
उवसंपन्नो जं कारणं तु तं कारणं अपूरिंतो।
अहवा समाणियम्मी सारणया वा विसग्गो वा।।
(आवनि. ७२०)
जिस निमित्त से उपसंपन्न है, उस निमित्त से वैयावृत्य आदि को न करते हुए अथवा समाप्त हो जाने पर उसकी सारणा की जाए अथवा परित्याग किया जाए।
एवमुपाध्याय-गणिनोरपीति।
इसी प्रकार उपाध्याय-विहान और गणि-विहान भी है।
सू. ३५५-३५८. तिविहे वयणे....अमणे।
(टी.) इयमनन्तरं विशिष्टा साधुकायचेष्टा त्रिस्थानकेऽवतारिता, अधुना तु वचनमनसी तत्पर्युदासौ च तत्रावतारयन्नाह—तिविहे इत्यादि सूत्रचतुष्टयम्, अस्य गमनिका तस्य विवक्षितार्थस्य घटादेर्वचनं भणनं तद्ववचनम्, घटार्थापिक्षया घटवचनवत्, तस्माद् विवक्षितघटादेरन्य: पटादिस्तस्य वचनं तदन्यवचनम्, घटापेक्षया पटवचनवत्, नोअवचनम्, अभणन-निवृत्तिर्वचनमात्रं डित्थादिवदिति, अथवा स: शब्दव्युत्पत्तिनिमित्तधर्मविशिष्टोऽर्थोऽनेनोच्यत इति तट्टचनं यथार्थनामेत्यर्थ:, ज्वलनतपनादिवत्, तथा तस्मात् शब्दव्युत्पत्तिनिमित्तधर्म्मविशिष्टादन्य: शब्द-प्रवृत्तिनिमित्तधर्म्मविशिष्टोऽर्थं उच्यते अनेनेति तदन्य-वचनमयधथार्थमित्यर्थ:, मण्डपादिवत्, उभयव्यतिरिक्तं नोअवचनम्, निरर्थकमित्यर्थ:, डित्थादिवत्।
इससे पूर्ववर्ती सूत्र में विशिष्ट साधुओं की काय चेष्टा त्रिस्थानक में अवतरित की गई। अब वचन और मन तथा उसका निषेध त्रिस्थान में अवतरित करने के लिए कहते हैं—'तिविहे इत्यादि' ये चार सूत्र हैं। इस की गमनिका है—उसके विवक्षित अर्थ का घट आदि कथन तद्वचन है, घट अर्थ की अपेक्षा से घट वचन की भांति। इसलिए उस विवक्षित घट आदि से अन्य पट आदि का वचन तदन्यवचन है, घट की अपेक्षा से पट वचन की भांति। जो अवचन-अकथन की निवृत्ति-केवल कथन मात्र है, जैसे—डित्थ आदि (यह वाणी का अर्थहीन व्यापार है।) इनकी व्याख्या अन्य प्रकार से भी की गई है। 'वह' शब्द की व्युत्पत्ति में निमित्त धर्म का विशिष्ट अर्थ इससे कहा जाता है, वह तद्वचन-यथार्थ नाम है, जैसे—ज्वलन, तपन आदि। उस शब्द की व्युत्पत्ति में निमित्त धर्म विशेष से अन्य शब्द की प्रवृत्ति से निमित्त धर्म विशिष्ट का अर्थ जिससे बताया जाता है, वह तदन्य वचन अयथार्थ है जैसे मंडप आदि। तद्वचन और तदन्यवचन से भिन्न तीसरा प्रकार है नोअवचन। यह निरर्थक है, जैसे—डित्थ आदि।
अथवा तस्य आचार्यादेर्वचनं तद्वचनम्, तद्व्यतिरिक्तवचनं तदन्यवचनम् अविवक्षित-प्रणेतृविशेषम्, नोअवचनं वचनमात्रमित्यर्थ:। त्रिविध-वचनप्रतिषेधस्त्ववचनम्, तथाहि—नोतद्वचनं घटापेक्षया पटवचनवत्, नोतदन्यवचनं घटे घटवचनवत्, अवचनं वचननिवृत्ति-मात्रमिति, एवं व्याख्यान्तरापेक्षयाऽपि नेयम्। तस्य देवदत्तादेस्तस्मिन् वा घटादौ मनस्तन्मन:, ततो देवदत्ताद् अन्यस्य यज्ञदत्तादेर्घटापेक्षया पटादौ वा मनस्तदन्यमन:, अविवक्षितसम्बन्धिविशेषं तु मनोमात्रं नोअमन इति, एतदनुसारेणाऽमनोऽप्यूह्यमिति।
अथवा आचार्य आदि का वचन तद्वचन है। उससे व्यतिरिक्त वचन तदन्यवचन है—अविवक्षित प्रणेता विशेष का वचन। नोअवचन का अर्थ है—वचन-मात्र। तीनों प्रकार के वचन का प्रतिषेध अवचन है, जैसे—नोतद्वचन—जैसे घट की अपेक्षा पट वचन। नोतदन्य वचन-जैसे—घट में घट का कथन। अवचन-कथनमात्र की निवृत्ति। इस प्रकार व्याख्यान्तर की अपेक्षा से भी ज्ञेय है। उस देवदत्त आदि का अथवा उस घट आदि में मन तनमन है। उस देवदत्त से अन्य यज्ञदत्त आदि का घट की अपेक्षा पट आदि में मन तदन्यमन है। अविवक्षित सम्बन्धी विशेष मन मात्र नोअमन है। इसके अनुसार अमन भी वितर्कणीय है।
सू. ३५९,३६०. तिहिं ठाणहिं....सिया।
(टी.) अनन्तरं संयतमनुष्यादिव्यापारा उक्ता:, इदानीं तु प्रायो देवव्यापारान् तिहीत्यादिभिरष्टाभि: सूत्रैराह, सुगमानि चैतानि, किन्तु अप्पवुट्ठिकाए त्ति, अल्प: स्तोक: अविद्यमानो वा, वर्षणं वृष्टि: अध: पतनम्, वृष्टिप्रधान: कायो जीवनिकायो व्योम-निपतदप्काय इत्यर्थ:, वर्षणधर्म्मयुक्तं वोदकं वृष्टि:, तस्या कायो राशिर्वृष्टिकाय:, अल्पश्चासौ वृष्टिकायश्च अल्पवृष्टिकाय:, स स्याद् भवेत्। तस्मिंस्तत्र मगधादो, चशब्दोऽल्पवृष्टिताकारणान्तरसमुच्चयार्थ:, णमित्य-लङ्कारे, देशे जनपदे, प्रदेशे तस्यैवैकदेशरूपे, वाशब्दौ विकल्पार्थौ। उदकस्य योनय: परिणामिकारणभूता उदकयोनय:, त एवोदकयोनिका उदकजननस्वभावा व्युत्क्रामन्ति उत्पद्यन्ते व्यपक्रामन्ति च्यवन्ते, एतदेव यथायोगं पर्यायत आचष्टे-च्यवन्ते उत्पद्यन्ते क्षेत्रस्वभावादित्येकम्, तथा देवा वैमानिक-ज्योतिष्का:, नागा नागकुमारा भवनपत्युपलक्षणमेतत्, यक्षा भूता इति व्यन्तरोपलक्षणम्, अथवा देवा इति सामान्यम्, नागादयस्तु विशेष:, एतद्ग्रहणं च प्राय एषामेवंविधे कर्म्मणि प्रवृत्तिरिति ज्ञापनाय, विचित्रत्वाद्वा सूत्रगतेरिति,
अनन्तर सूत्रों में संयमी मनुष्य आदि की प्रवृत्ति कही गई है। तिहिं' आदि आठ सूत्रों से प्राय: देव व्यापार व्याख्यायित करते हैं। ये सुगम हैं। किन्तु 'अप्पवुट्ठिकाए' यहां अल्प का अर्थ है कम अथवा अविद्यमान (अभाव)। वर्षा होना वृष्टि—अध: पतन। वृष्टि प्रधान काय जीवनिकाय-आकाश से गिरने वाली अप्काय अथवा वर्षण धर्मवाला जल वृष्टि है। उसकी काय अर्थात् समूह वृष्टिकाय है। 'अल्पश्चासो वृष्टिकायश्च' यह अल्वृष्टि-काय का समास विग्रह है। वह स्यात् होती है। वहां मगध आदि में 'च' शब्द अल्पवृष्टि के अन्य कारणों के समुच्चय का हेतु है। 'णं' आलंकारिक है। देशे अर्थात् जनपद में, प्रदेश अर्थात् उसी के एक भाग में। 'वा' शब्द विकल्प के अर्थ में प्रयुक्त है। उदक की योनि के परिणामी कारणभूत उदकयोनि है। वे ही उदकयोनिक उदक की उत्पत्ति के स्वभावयुक्त उत्पन्न होते हैं। —नष्ट होते हैं। इसलिए यथायोग्य क्षेत्र स्वभाव से पर्यायत: नष्ट होते हैं, उत्पन्न होते हैं तथा 'देवा' अर्थात् वैमानिक ज्योतिष्क, देव, 'नाग' से तात्पर्य है नागकुमार भवनपति देव, 'यक्षा-भूता' व्यन्तर देवों की संसूचनार्थ है। अथवा देव सामान्य है। नाग आदि विशेष के द्योतक हैं। इनका ग्रहण प्राय: इनकी ऐसे कार्यों में प्रवृत्ति को ज्ञापित करने के लिए है अथवा सूत्र की गति विचित्र होती है।
नो सम्यगाराधिता भवन्ति अविनयकरणाज्जन-पदैरिति गम्यते, ततश्च तत्र मगधादौ देशे प्रदेशे वा तस्यैव समुत्थितम् उत्पन्नम् उदकप्रधानं पौद्गलं पुद्गलसमूहो मेघ इत्यर्थ: उदकपौद्गलम्, तथा परिणतम् उदकदाय-कावस्थाप्राप्तम्, अत एव विद्युदादि-करणाद्वर्षितुकामं सदन्यं देशमङ्गादिकं संहरन्ति नयन्तीति द्वितीयम्।
सम्यक् प्रकार से आराधित नहीं होते हैं। जन समुदाय के द्वारा अविनय किए जाने से उन-उन देवों की सम्यक् आराधना नहीं होती है। इसलिए वहां मगध आदि देश-प्रदेश में अथवा उसी में उत्पन्न उदकप्रधानपुद्गलों को मेघ पुद्गल समूह को जो तथापरिणत अर्थात् पानी देने की अवस्था में है, अत: बिजली आदि करने से जो बरसने ही वाले हैं उन्हें अन्य देश अंग आदि में ले जाते हैं—उनका (मगध से) अन्यत्र अंग आदि देश में संहरण करते हैं यह द्वितीय विकल्प है।
अभ्राणि मेघास्तैर्वर्द्दलकं दुर्द्दिनम् अभ्रवर्द्दलकं वाउयाए त्ति वायुकाय: प्रचण्डवातो विधुनाति ध्वंसयतीति तृतीयम्। इच्चे इत्यादि निगमनमिति। एतद्विपर्या-सादनन्तरसूत्रम्।
अभ्राणि अर्थात् बादल। (आकाश में छाए) अभ्र बादलों को प्रचंड वायु से नष्ट कर देते हैं—यह तृतीय विकल्प है। 'इच्चे'—इत्यादि यह निगमन है। आने वाला अनन्तर सूत्र इससे विपरीत है।
सू. ३६९,३६२. तिहिं ठाणेहिं....हव्वमागच्छित्तए।
(टी.) अधुनोपपन्नो देव:, क्वेत्याह—देवलोकेष्विति, इह च बहुवचनमेकस्यैकदा अनेकेषूत्पादासम्भवादेकार्थे दृश्यं वचनव्यत्ययाद् देवलोकानेकत्वोपदर्शनार्थं वा, अथवा देवलोकेषु मध्ये क्वचिद्देवलोक इति, इच्छेद् अभिलषेत्, पूर्वसङ्गतिकदर्शनाद्यर्थं मानुषाणामयं मानुषस्तम्, हव्वं शीघ्रम्, संचाएइ त्ति शक्नोति, दिवि देवलोके भवा दिव्यास्तेषु, कामौ च शब्द-रूपलक्षणौ भोगाश्च गन्ध-रस-स्पर्शा: कामभोगास्तेषु, अथवा काम्यन्त इति कामा: मनोज्ञास्ते च ते भुज्यन्त इति भोगा: शब्दादयस्ते च कामभोगास्तेषु मूर्च्छित इव मूर्च्छितो मूढ:, तत्स्वरूपस्याऽनित्यत्वादेर्विबोधा-क्षमत्वात्, गृद्ध: तदाकाङ्घावान्, अतृप्त इत्यर्थ:, ग्रथित इव ग्रथितस्तद्विषयस्नेहरज्जुभि: सन्दर्भित इत्यर्थ:, अध्युपपन्न: आधिक्येनाऽऽ5सक्तोऽत्यन्ततन्मना इत्यर्थ:, नो आद्रियते न तेष्वादरवान् भवति, नो परिजानाति एतेऽपि वस्तुभूता इत्येवं न मन्यते, तथा तेष्विति गम्यते, नो अर्थ बध्नाति एतैरिदं प्रयोजनमिति न निश्चयं करोति, तथा तेषु नो निदानं प्रकरोति एते मे भूयासुरित्येवमिति, तथा तेष्वेव नो स्थितिप्रकल्पम् अवस्थानविकल्पनमेतेष्वहं तिष्ठेयमिति एते वा मम तिष्ठन्तु स्थिरा भवन्त्वित्येवंरूपं स्थित्या वा मर्यादया विशिष्ट: प्रकल्प: आचार आमसेवेत्यर्थस्तं प्रकरोति कर्तुमारभते, प्रशब्दस्यादि-कर्मार्थत्वादिति, एवं दिव्यविषयप्रसक्तिरित्येकं कारणम्।
तत्काल उत्पन्न देव-कहां (उत्पन्न) इसे बताते हैं, देवलोकों में (उत्पन्न)। यहां एक की एक बार में अनेक में उत्पत्ति संभव नहीं है। अत: बहुवचन एकार्थ में द्रष्टव्य है क्योंकि यहां वचन व्यत्यय है। अथवा देवलोकों का एकत्व उपदर्शित करने या सभी देवलोकों में से कोई (एक) देवलोक ऐसा बताने के लिए किया गया है। 'इच्छेत्' अर्थात् इच्छा करता है। पूर्व जन्म के मित्र (स्नेही आदि) को देखने आदि प्रयोजन से, मनुष्यों में यह मनुष्य उसे, हव्व अर्थात् शीघ्र आ सकता है। देवलोक में होने वाले दिव्य है। उनमें शब्द, रूप लक्षण वाले काम तथा गंध, रस, स्पर्श रूप भोग कामभोग है, उनमें अथवा जिनकी इच्छा की जाती है, वे मन को अच्छे लगने वाले काम हैं तथा जिन्हें भोगा जाता है वे शब्द आदि भोग है, वे कामभोग हैं। उनमें मूर्च्छित की भांति जो मूर्च्छित है वे मूढ़—इन काम भोगों के अनित्य आदि स्वरूप में विशेष बोध में अक्षम होने से मूढ है। गृद्ध—उसकी आकांक्षा करने वाला अतृप्त है। गूंथे हुए की भांति उसके विषयों के स्नेह की रस्सी ग्रथित। अध्युपपन्न—बहुत आसक्त, उनमें (मानवीय कामभोगों में) आदर वान नहीं होता, न अच्छा जानता है। ये भी वास्तविक हे, ऐसा स्वीकार नहीं करता। न प्रयोजन रखता है—इनका यह प्रयोजन है, ऐसा निश्चय नहीं करता। उनमें निदान (उन्हें पाने का संकल्प) नहीं करता। ये मुझे प्राप्त हों, ऐसा निदान नहीं करता और न स्थिति प्रकल्प (उनके बीच रहने की इच्छा)—मैं इनके बीच रहूं अथवा ये मुझ में स्थिर रहे, स्थिर हो—इस प्रकार अवस्थिति का विकल्प अर्थात् मर्यादा से विशिष्ट प्रकल्प। आचार-आसेवन करता है। यहां 'प्र' शब्द कर्मार्थक धातु से पूर्व (आदि में) है। इस प्रकार दिव्य विषयों (भोगों) की आसक्ति एक कारण है। जिससे देव मनुष्य लोक में नहीं आता।
तथा यतोऽसावधुनोपपन्नो देवो दिव्येषु कामभोगेषु मूर्च्छितादिविशेषणोऽतस्तस्य मानुष्यकं मनुष्यविषयं प्रेम स्नेहो येन मनुष्यलोके आगम्यते तद् व्यवच्छिन्नम्, दिवि भवं दिव्यं स्वर्गगतवस्तुविषयं सङ्क्रान्तं तत्र देवे प्रविष्टं भवतीति दिव्यप्रेमसङ्क्रान्तिरिति द्वितीयम्।
तथा जिससे वह (देवलोक में) तत्काल उत्पन्न देव जो दिव्य कामभोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध आदि है वह मनुष्य संबंधी जो प्रेम—स्नेह था, जिसके कारण वह मनुष्यलोक में आता, वह व्युच्छिन्न हो गया। देवलोक में होने वाला दिव्य-स्वर्गगत प्रेम संक्रांत हो जाता है। वहां उस देव में प्रविष्ट हो जाता है। इस प्रकार दिव्य प्रेम की संक्रांति दूसरा हेतु है।
तथाऽसौ देवो यतो दिव्यकामभोगेषु मूर्च्छितादि-विशेषणो भवति ततस्तत्प्रतिबन्धात् तस्स णं ति तस्य देवस्य एवं ति एवंप्रकारं चित्तं भवति, यथा इयण्हिं ति इत इदानीं गच्छामि, मुहुत्तं ति मुहूर्तेन गच्छामि, कृत्यसमाप्ता-वित्यर्थ:, तेणं कालेणं ति येन तत् कृत्यं समाप्यते स च कृतकृत्यत्वादागमनशक्तो भवति तेन कालेन गतेनेति शेष:, तस्मिन् वा काले गते, णंशब्दो वाक्यालड्कारार्थ:, अल्पायुष: स्वभावादेव मनुष्या मात्रादयो यद्दर्शनार्थ-माजिगमिषति ते कालधर्म्मेण मरणेन संयुक्ता भवन्ति, कस्यासौ दर्शनार्थमागच्छत्विति असमाप्तकर्ततव्यता नाम तृतीयमिति। इच्चे इत्यादि निगमनम्।
तथा वह देव जिन कामभोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध आदि विशेष है उनके प्रतिबंध से उस देव का ऐसा चित्त हो जाता है, जैसे—अभी जाता हूं, मुहुर्त भर में जाता हूं (तब तक) उसका कार्य प्रयोजन संपन्न हो जाता है। तेणं कालेणं—इतने में वह कृत्य संपन्न होता है और वह कृत कृत्य होने से, उस काल के व्यतीत हो जाने से आगमन संभव नहीं होता है। अथवा काल बीत जाने पर (आगमन संभव नहीं होता)। 'णं' शब्द वाक्यालंकारार्थ है। स्वभावत: ही मनुष्य अल्पायुष है। जिनके दर्शन हेतु आना चाहता है वे कालधर्म-मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। अब किसके दर्शन के लिए जाऊं? इस प्रकार यह असमाप्त-कर्त्तव्यता नाम का तीसरा कारण है। 'इच्चे' इत्यादि निगमन है।
देवकामेषु कश्चिदमूर्च्छितादिविशेषणो भवति, तस्य च मन इति गम्यते, एवं भूतं भवति, आचार्य: प्रतिबोधक-प्रव्राजकादि: अनुयोगाचार्यों वा, इति: एवंप्रकारार्थो वाशब्दो विकल्पार्थ:, प्रयोगस्त्वेवम्-मनुष्यभवे ममाचार्योऽस्तीति वा, उपाध्याय: सूत्रदाता, सोऽस्तीति वा, एवं सर्वत्र, नवरं प्रवर्त्तयति साधूनाचार्योपदिष्टेषु वैयावृत्यादिष्विति प्रवर्ती, उक्तं च—
कोई देव संबंधी कामभोगों में अमूर्च्छित आदि विशेषण वाला होता है। उसके मन में ऐसा चिंतन आता है—आचार्य-प्रतिबोध देने वाले, प्रवज्या प्रदानकर्ता अथवा अनुयोगाचार्य है। यहां 'इति' इस प्रकार के अर्थ में और 'वा' शब्द विकल्प अर्थ में है। इसका प्रयोग इस प्रकार है—मनुष्यभव में मेरे आचार्य, उपाध्याय अथवा सूत्रदाता हैं (अत: में जाऊं) इस प्रकार सर्वत्र प्रयोजनीय है। साधुओं को आचार्य द्वारा उपदिष्ट वैयावृत्त्य आदि में जो प्रवृत्त करते हैं वे प्रवर्ती हैं। कहा भी है—
तवसंजमजोगेसुं जो जोगो तत्थ तं पयट्टेइ।
असहुं च नियत्तेई गणतत्तिल्लो पवत्ती उ।।
(व्यवभा. १।९५९)
तपयोग, संयमयोग में जो योग्य हैं उन्हें प्रवर्तित करते हैं, असहिष्णु और असमर्थ को निवृत्त करते हैं, इस प्रकार प्रवर्ती गणचिंता (गण व्यवस्था) में प्रवृत्त होते हैं।
प्रवर्त्तिव्यापारितान् साधून् संयमयोगेषु सीदत: स्थिरीकरोति इति स्थविर:, उक्तं च—
प्रवर्ती द्वारा नियोजित साधुओं को संयम योग में अस्थिर होने वाले को स्थिर करने वाला स्थविर है। कहा भी है—
थिरकरणा पुण थेरो पवत्तिवावारिएसु अत्थेसु।
जो जत्थ सीयइ जई संतबलो तं थिरं कुणइ।।
(व्यवभा. १।९६१)
स्थिर करने वाले स्थविर हैं। प्रवती द्वारा व्यापारित अर्थ में जो कष्ट का अनुभव करता है उसे पुन: जो सद्बल स्थिर करते हैं वे स्थविर हैं।
गणोऽस्यास्तीति गणी गणाचार्य:, गणधरो जिनशिष्यविशेष: आर्यिकाप्रतिजागरको वा साधुविशेष:, उक्तं च—
जिसके गण होता है वे गणी गणाचार्य (गणनायक), गणधर तीर्थंकर के शिष्य विशेष हैं। अथवा साध्वियों के विहार आदि की व्यवस्था करने वाले साधु विशेष गणधर है। कहा भी है—
पियधम्मे दढधम्मे संविग्गा पा (व)ज्ज ओयतेयंसी।
संगहुवग्गहकुसलो सुत्तत्थविऊ गणाहिवई।।
(निभा. २४४९, बृभा. २०५०)
संयतियों का गणधर कैसा हो? प्रियधर्मा और दृढ़धर्मा हो, संविग्न और पापभीरू हो, ओजस्वी और तेजस्वी हो, संघ के लिए संग्रह तथा उपग्रह में कुशल, सूत्रार्थविद्—व्यक्ति गणाधिपति हो सकता है।
गणस्यावच्छेदो विभागोंऽशोऽस्यास्तीति, यो हि गणांशं गृहीत्वा गच्छोपष्टम्भायैवोपधिमार्गणादिनिमित्तं विहरति स गणावच्छेदिक:, आह च—
गणावच्छेदक-जिसके गण का अवच्छेद-विभाग/ अंश होता है वे अथवा जो गणांश को ग्रहण कर गच्छ के लिए उपधि-लाभ आदि निमित्तों से जो विहरण करते हैं वे गणावच्छेदक हैं। कहा भी है—
उहावणा-पहावण-खेत्तोवहिमग्गणासु अविसाई।
सुत्तत्थतटुभयविऊ गणवच्छो एरिसो होइ।।
(व्यवभा. १।९६२)
उद्धावन—गण के प्रयोजन से आचार्य द्वारा निर्दिष्ट अथवा अनिर्दिष्ट आचार्य को निवेदित कर अनुग्रह बुद्धि से कार्य करना उद्धावन है तथा उस कार्य का शीघ्र निष्पादन प्रधावन, क्षेत्र की प्रत्युपेक्षा उपधि-वस्त्रादि गवेषणा में जो विषाद को प्राप्त नहीं होते एवं सूत्र, अर्थ और तदुभयविद् हैं, वे गीतार्थ—गणावच्छेदिक हैं।
इम त्ति इयं प्रत्यक्षासन्ना, एतदेव रूपं यस्या न कालान्तरे रूपान्तरभाक् सा एतद्रूपा, दिव्या स्वर्गसम्भवा प्रधाना वा, देवानां सुराणामृद्धि: श्रीर्विमानरत्नादिसम्पद् देवर्द्धि:, एवं सर्वत्र, नवरं द्युति: दीप्ति: शरीराभरणादि-सम्भवा युतिर्वा युक्तिरिष्टपरिवारादिसंयोगलक्षणा अनुभाग: अचिन्त्या वैक्रियकरणादिका शक्ति:, लब्ध: उपार्जितो जन्मान्तरे, प्राप्त: इदानीमुपनत:, अभिसमन्वा-गतो भोग्यतां गत:, तदिति तस्मात् तान् भगवत: पूज्यान् वन्दे स्तुतिभिर्नमस्यामि प्रणामेन सत्करोम्यादरकरणेन वस्त्रादिना वा सन्मानयाम्युचितप्रतिपत्त्या कल्याणं मङ्गलं दैवतं चैत्यमिति बुद्धया पर्युपासे सेवे इत्येकम्।
इमा अर्थात् यह इस प्रकार की, जिसका यही रूप है जो कालांतर में रूपान्तर नहीं होगा, वह एतद्रूपा है। दिव्य-स्वर्ग की अथवा श्रेष्ठ, देवों की ऋद्धि—श्री, विमान, रत्न आदि संपत्ति देवर्धि है। ऐसा सर्वत्र है, किंतु द्युति का तात्पर्यं है शरीर, आभूषण आदि की हुति अथवा युति का अर्थ है युक्ति, जो इष्ट परिवार संयोगलक्षणा है। अचिन्त्य वैक्रिय करण आदि की शक्ति अनुभाग है। लब्ध—जन्मान्तर में उपार्जित, प्राप्त-अभी मिला हुआ, अभी समन्वागत—भोग्य अवस्था को प्राप्त, तद् अर्थात् उससे, तान् भगवत:—उन पूज्यों को स्तुति से वन्दना कर, प्रणति से नमस्कार कर, सत्कार-आदर करने से अथवा वस्त्र आदि से सत्कार करूं, उचित प्रतिपत्ति से सम्मान करूं, वे कल्याणकारी, मंगलस्वरूप देव (धर्म देव) ज्ञान स्वरूप हैं, इस बुद्धि से उनकी पर्युपासना करूं, यह पहला कारण है।
एस णं ति एष: अवध्यादिप्रत्यक्षीकृत:, मानुष्यके भवे वर्तमान इति शेष:, मनुष्य इत्यर्थ:, ज्ञानीति वा कृत्वा तपस्वीति वा कृत्वा, किम्? अतिदुष्कराणां सिंहगुहाकायोत्सर्ग-करणादीनां मध्ये दुष्करमनुरकत-पूर्वोपभुक्तप्रार्थनापरतरुणी-मन्दिरवासाप्रकम्पब्रह्मचर्यानु-पालनादिकं करोतीति अतिदुष्करदुष्करकारक:, स्थूल-भद्रवत्, तत् तस्माद् गच्छामि, ते त्ति पूर्वमेकवचन-निर्द्देशेऽपीह पूज्यविवक्षया बहुवचनमिति, तान् दुष्करदुष्करकारकान् भगवतो वन्द इति द्वितीयम्।
'एसणं' अर्थात् ये अवधिज्ञान आदि से प्रत्यक्ष मनुष्यभव में विद्यमान अर्थात् जो मनुष्य रूप है। जो ज्ञानी अथवा तपस्वी है ऐसा करके, क्या करके अतिदुष्कर-सिंह की गुफा में कायोत्सर्ग आदि करने वालों के मध्य दुष्कर, अनुरक्त एवं पूर्व में उपभुक्त, प्रार्थना करने वाली तरुणी युवती (कोशा) के निवास स्थल में निवास करने पर भी अप्रकंप ब्रह्मचर्यं का अनुपालन आदि करते हैं, इस प्रकार में अतिदुष्कर-दुष्कर करने वाले आर्य स्थूलिभद्र की तरह है इसलिए मैं जाऊं। पूर्व में एकवचन का निर्देश होने पर भी पूज्य की विवक्षा से यहां 'ते' का प्रयोग किया गया है। उन दुष्कर-दुष्कर करने वाले उन भगवान को वंदन करूं, यह द्वितीय कारण है।
तथा 'माया इ वा पिया इ वा भज्जा इ वा भाया इ वा भगिणी इ वा पृत्ता इ वा धूया इ वे' ति यावच्छन्दाक्षेप:, स्नुषा पुत्रभार्या, तदिति तस्मात् तेषामन्तिके समीपे प्रादुर्भवामि प्रकटीभवामि, ता मे त्ति तावत् मे ममेति तृतीयम्।
मेरे मनुष्य भव के माता, पिता, भार्या, भ्राता, भगिनी, पुत्र अथवा पुत्री है, इस प्रकार यावत् शब्द से जानना चाहिए। स्नुषा—पुत्रवधु। तद् अर्थात् इसलिए उनके पास प्रकट होऊं। 'ता' अर्थात् तावत् मे—मेरी जिससे (देवर्द्धि देखें) यह तृतीय कारण है।
सू. ३६३,३६४. तओ ठाणाइं....परितप्पेज्जा।
(टी.) पीहेज्ज त्ति स्पृहयेद् अभिलषेत्, आर्यक्षेत्रम् अर्द्धषड्विंशतिजनपदानामन्यतरत् मगधादि, सुकुले इक्ष्वाक्कादौ देवलोकात् प्रतिनिवृत्तस्याऽऽजाति: जन्म आयातिर्वा आगति: सुकुलप्रत्याजाति: सुकुल-प्रत्यायातिर्वा, तामिति। परितप्पेज्ज त्ति पश्चात्तापं करोति, अहो विस्मये सति विद्यमाने बले शारीरे वीर्ये जीवाश्रिते पुरुषकारे अभिमानविशेषे पराक्रमे अभिमान एव च निष्पादितस्वविषये इत्यर्थ:, क्षेमे उपद्रवाभावो सति सुभिक्षे सुकाले सति कल्यशरीरेण नीरोगदेनेति सामग्रीसद्धावेऽपि नो बहु श्रुतमधीतमित्येकम्।
पीहेज्जा अर्थात् स्पृहा करता है, अभिलाषा करता है। आर्यक्षेत्र—साढ़े पच्चीस जनपदों में कोई एक मगध आदि। सुकुले—इक्ष्वाकु आदि कुल में देवलोक से प्रतिनिवृत्त की आजाति-उत्पत्ति/जन्म अथवा आयाति-आगति सुकुल-प्रत्याजाति अथवा सुकुलप्रत्यायाति है। परितप्पेज्ज—परिताप या पश्चात्ताप करता है। अहो! शारीरिक बल, जीवाश्रित बल, पुरुषकार—अभिमान विशेष, पराक्रम स्वविषय में अभिमान होने पर भी तथा क्षेम—उपद्रवों का अभाव, सुभिक्ष-सुकाल, कल्य-शरीर-रोग रहित देह आदि सामग्री का सदभाव होने पर भी मैंने अधिक श्रुत का अध्ययन नहीं किया—यह एक विकल्प है।
विसयतिसिएणं ति विषयतृषितत्वादिहलोक-प्रतिबन्धादिना दीर्घश्रामण्यपर्यायापालनम् इति द्वितीयम्। तथा ऋद्धि: आचार्यत्वादौ नरेन्द्रादिपूजा रसा मधुरादयो मनोज्ञा: सातं सुखमेतानि गुरूणि आदरविषया यस्य सोऽयमृद्धिरस-सातगुरुकस्तेन, अथवा एभिर्गुरुकस्तेषां प्राप्तावभिमानतोऽप्राप्तो च प्रार्थनातोऽशुभभावोपात्त-कर्म्मभारतयाऽलघुकस्तेन भोगेषु कामेषु आशंसा च अप्राप्तप्रार्थनं गृद्धं च प्राप्तातृप्तिर्यस्य स भोगाशंसागृद्ध: , इह चानुस्वारलोप-ह्रस्वत्वे प्राकृततयेति, पाठान्तरेण भोगामिषगृद्धेनेति, नो विशुद्धम् अनतिचारं चरित्र स्पृष्टमिति तृतीयम्। इत्येतैरित्यादि निगमनम्।
विसयतिसिएणं—विषय लोलुपता एवं इहलोक प्रतिबद्धता आदि के कारण दीर्घकालीन श्रामण्य पर्याय का पालन नहीं किया—यह दूसरा विकल्प है। ऋद्धि-आचार्यत्व आदि की तथा नरेन्द्र आदि की पूजा, रसा-मधुर आदि मनोज्ञ रस, सात-सुख, जिसके ये आदर विषय है, वह ऋद्धि रस सात गुरुक, उससे अथवा उनके द्वारा गुरुक, उनकी प्राप्ति होने पर अभिमानत: तथा प्राप्ति न होने पर आशंसा प्रार्थना के कारण अशुभ भावों से उपार्जित कर्मों के भार से अलघु-भारी, काम भोगों में, आशंसा-अप्राप्त की अभिलाषा और गृद्ध-प्राप्त भोगों में अतृप्ति है जिसके वह भोगाशंसागृद्ध है। यहां अनुस्वार का लोप प्राकृत के कारण ह्रस्व होने पर हुआ है। पाठान्तर में 'भोगामिषगृद्धेन' पाठ द्रष्टव्य है। नो विशुद्ध-अनतिचार-दोषरहित चारित्र का स्पर्श नहीं किया। यह तीसरा विकल्प है। 'इति ऐते' इत्यादि निगमन है।
सू. ३६५,३६६. तिहिं ठाणेहिं....उव्वेगमा-गच्छेज्जा।
(टी.) विमानाभरणानां निष्प्रभत्वमौत्पातिकं तच्तकषुर्विभ्रमरूपं वा, कल्पतरुक्खगं ति चेत्यवृक्षम्, तेयलेस्सं ति शरीरदीप्ति सुखासिकां वा, इच्चेतेहीत्यादि निगमनम्, भवन्ति चैवंविधानि लिङ्गानि देवानां च्यवनकाले, उक्तं च—
विमान के आभरणों की निष्प्रभता, औत्पातिक अथवा चक्षु विभ्रम रूप, कल्परुक्खगं यानि चैत्यवृक्ष, तेयलेस्सं अर्थात् शरीर का तेज अथवा सुखासिका 'इच्चेतेहिं'—इत्यादि निगमन है। देवों के च्यवन काल में इस प्रकार के चिह्नलक्षण होते हैं। कहा भी है—
माल्यम्लानि: कल्पवृक्षप्रकम्प:,
श्री-ह्रीनाशो वाससां चोपराग:।
दैन्यं तन्द्रा कामरागा-ऽङ्गभङ्गौ,
दृष्टिभ्रान्तिर्वेपथुश्चारतिश्च।।
( )
माला म्लान, कल्पवृक्ष का हिलना, श्री और ही का नाश, आवास स्थल में संकट, दीनता, तन्द्रा, काम राग, अंगभंग, दृष्टिभ्रम, कंपकंपाहट और अरति—ये च्यवन काल के सूचक हैं।
उव्वेगं ति उद्वेगं शोकं 'मयेतश्च्यवनीयं भविष्यति, इत्येकम्।
उव्वेगं अर्थात्-उद्वेग-शोक-मेरा यहां से च्यवन होगा (ऐसी चिन्ता) यह प्रथम हेतु है।
तथा मातुरोज: आर्तवं पितु: शुक्रं तत्तथाविधं किमपि विलीनानामतिविलीनं तयो: ओज: शुक्रयोरुभयं द्वयं तदुभयं तच्च तत् संसृष्टं च, संश्लिष्टं चेति वा, परस्परमेकीभूतमित्यर्थ:, तदुभयसंसृष्टं तदुभयसंश्लिष्टं वा एवंलक्षणो य आहार: तस्य गर्भवासकालस्य प्रथमता तत्प्रथमता तस्याम्, प्रथमसमय एवेत्यर्थ:, स आहर्त्तव्य: अभ्यनहार्यो भविष्यतीति द्वितीयम्,
तथा मां के ओज-आर्तव और पिता के शुक्र, ततू-उस-उस प्रकार के अत्यन्त अन्तर्हित, ओज-शुक्र के उभय—दोनों, तदुभय संसृष्टं संक्लिष्टं-ओज-शुक्र दोनों परस्पर एकीभूत—उन दोनों से संसृष्ट या संश्लिष्ट लक्षण वाला जो आहार है—उस गर्भवासकाल के प्रथम समय में वही आहर्त्तव्य होगा, यह दूसरा हेतु है।
तथा कलमलो जठरद्रव्यसमूह: स एव जम्बाल: कर्द्दमो यस्यां सा तथा, तस्याम्, अत एवाऽशुचिकायाम् उद्वेजनीयायाम् उद्वेगकारिण्यां भीमायां भयानिकायां गर्भ एव वसतिर्गर्भवसतिस्तस्यां वस्तव्यमिति तृतीयम्। अत्र गाथे भवत:—
तथा कलमल (असुरभि)—जठर द्रव्यों का समूह-वह कीचड़ जहां है, वह अशुचिमय-अपवित्र और उद्वेगकारी, भयानक गर्भ ही वसति है, उस गर्भवसति में रहना होगा, यह तीसरा हेतु है। यहां दो गाथाएं हैं—
देवा वि देवलोए दिव्वाभरणाणुरंजियसरीरा।
जं परिवडंति तत्तो तं दुक्खं दारुणं तेसिं।।
तं सुरविमाणविभवं चिंतिय चयणं च देवलोगाओ।
अइबलियं चिय जं न वि फुट्टइ सयसक्करं हिययं।।
(उप. पद. २८५,२८६)
देवलोक के देव जिनका शरीर दिव्य आभूषणों से अभिमंडित है वे भी देवलोक से अपवित्र गर्भ आदि असुरभिगंध के सागर में डूबते हैं तो उनका दु:ख दारुण होता है।
पूर्ववर्णित देवविमानों के वैभव और देवलोक से च्यवन का चिंतन करने भी अतिबली—गाढ़ निष्ठुर हृदय शतखण्ड नहीं होता (तो इसके स्फोट में महान कारण होगा।)
इच्चेएहीत्यादि निगमनम्।
इच्चेएहिं इत्यादि निगमन है।
सू. ३६७. तिसंठिया विमाणा.....पारिजाणिया।
(टी.) अथ देववक्तव्यतानन्तरं तदाश्रयविमान-वक्तव्यतामाह—तिसंठिएत्यादि सूत्रत्रयं स्फुटमेव, केवलं त्रीणि संस्थितानि संस्थानानि येषां तानि, त्रिभिर्वा प्रकारै: संस्थितानि त्रिसंस्थितानि, तत्थ णं ति तेषु मध्ये पुक्खरकण्णिय त्ति पुष्करकर्णिका पद्ममध्यभाग:, सा हि वृत्ता समोपरिभागा च भवति, सर्व्वत इति दिक्षु समन्तादिति विदिक्षु।
देव वक्तव्यता के अनन्तर उनके आश्रयभूत विमानों की वक्तव्यता का निरूपण करते हैं—'तिसंठिए' आदि सूत्रत्रय स्पष्ट ही है। केवल जिनके तीन संस्थान है अथवा जो तीन प्रकार से संस्थित हैं वे 'त्रिसंस्थितानि' है। 'तत्थ णं' अर्थात् उनमें मध्य में पुष्करकर्णिका—पद्म मध्य भाग है, वे वृत्त (संस्थान वाले) हैं। उसके परिभाग समान है। सर्व्वत अर्थात् दिशाओं में, समन्तात् का तात्पर्य है विदिशाओं में।
सिंघाडगं ति त्रिकोणो जलज-फलविशेष:, एकत एकस्यां दिशि यस्यां वृत्तविमान-मित्यर्थ:।
सिंघाडग—त्रिकोण-जल में उत्पन्न फलविशेष। (सिंघाड़े के आकार का)
एकत:—जिनके एक दिशा में (द्वार होता है) इसका तात्पर्य है वृत्तविमान।
अक्खाडगो चतुरस्र: प्रतीत एव, वेदिका मुण्डप्राकारलक्षणा, एतानि चेवंक्रमाण्येववावलिका-प्रविष्टानि भवन्ति, पुष्पावकीर्णानि त्वन्यथाऽपीति, भवन्ति चात्र गाथा:—
अक्खाडगो-चतुष्कोण—यह प्रतीत ही है। वेदिका मुण्डित प्राकार वाली है। ये सभी विमान इस क्रम से ही आवलिका-पंक्तिबद्ध होते है। पुष्पावकीर्ण विमान अन्यथा (बिना पंक्तिबद्ध) भी होते हैं। यहां गाथा इस प्रकार है—
सव्वेसु पत्थडेसुं मज्झे वट्टं अणतरे तंसं।
एयंतरचतुरंसं पुणोवि वट्टं पुणो तंसं।।
सभी प्रस्तरो के मध्य में वृत्त उसके पश्चात् त्र्यंश-त्रिकोण, तदनन्तर चतुष्कोण विमान हैं। पुन: वृत्त और तदनन्तर त्रिकोण विमान हैं। पूरी पंक्ति में इसी प्रकार क्रमश: विमान होते हैं।
वट्टं वट्टस्सुवरिं तंसं तंसस्स उप्परे होइ।
चउरंसे चउरंसं उड्ढं तु विमाणसेढीओ।।
प्रथम प्रस्तर के ऊपर द्वितीय आदि प्रस्तरों में आवलिका प्रविष्ट विमान प्रथम प्रस्तर के विमानों की समश्रेणि में व्यवस्थित है जैसे वृत्त के ऊपर वृत्त, त्रिकोण के ऊपर त्रिकोण तथा चतुरस्र के ऊपर ऊर्ध्व विमान श्रेणियां हैं।
वट्टं च वलयगं पि व तंसं सिंघाडगं पि व विमाणं।
चउरंसविमाणं पि य अक्खाडगसंठिय भणियं।
वृत्त विमान वलयाकार ज्ञातव्य हैं। त्रिकोण विमान सिंघाड़े की भांति आकार वाले तथा चतुष्कोण विमान अक्षपाटक संस्थान कहे गए हैं।
सव्वे वट्टविमाणा एगदुवारा हवंति विन्नेया।
तिन्नि य तंसविमाणे चत्तारि य होंति चउरंसे।।
पागारपरिक्खित्ता वट्टविमाणा हवति सव्वे वि।
चउरंसविमाणाणं चउद्दिसिं वेइया होइ।।
जत्तो वट्टविमाणं तत्तो तंसस्स वेइया होइ।
पागारो बोद्धव्वो अवसेसेहिं तु पासेहिं।।
सभी वृत्त विमान एक द्वारवाले ज्ञातव्य हैं। त्रिकोण विमानों के तीन द्वार तथा चतुष्कोण विमान के चार द्वार होते हैं। सभी वृत्त विमान कपि शीर्ष विभूषित प्राकार से घिरे हुए हैं। चतुरस्र विमानों के चारों दिशाओं में वेदिका (छोटे प्राकार) होती हैं। जिस दिशा में वृत्त विमान होते हैं, उस दिशा में त्रिकोण विमानों के वेदिका होती है। शेष पार्श्व में प्राकार ज्ञातव्य हैं।
आवलियासु विमाणा वट्टा तंसा तहेव चउरंसा।
पुप्फावगिन्नया पुण अणेगविहरूवसंठाणा।।
(विमान. २४५-२५१)
एक पंक्ति में अवस्थित विमान वृत्त, त्रिकोण और चतुष्कोण होते हैं। पुन: पुष्पावकीर्ण विमान अनेकविध संस्थान वाले हैं।
प्रतिष्ठानसूत्रस्येयं विभजना—
प्रतिष्ठान सूत्र की यह विभजना है—
घणउदहिपइट्ठाणा सुरभवणा होंति दोसु कप्पेसु।
तिसु वाउपइट्ठाणा तदुभयसुपइट्ठिया तीसु।।
तेण परं उवरिमगा आगासंतरपइट्ठिया सव्वे।
(बृहत्सं. १२६,१२७)
प्रथम और द्वितीय देवलोक घनोदधि के आधार पर अवस्थित है। तीसरा, चौथा और पांचवां देवलोक घनवात पर प्रतिष्ठित है और उसके ऊपर के सभी विमान आकाशान्तर प्रतिष्ठित है।
अवस्थितानि शाश्वतानि। वैक्रियाणि भोगाद्यर्थं निष्पादितानि, यतोऽभिहितं भगवत्याम्—
अवस्थित अर्थात् शाश्वत। वैक्रियाणि-भोग के लिए निष्पादित, जैसा कि भगवती सूत्र में कहा गया है—
जाहे णं भते! सक्के देविंदे देवराया दिव्वाइ भोगभोगाइं भुंजिउकामे भवइ से कहमियाणिं पकरेति?,
भंते! जब देवराज देवेन्द्र शक्र दिव्य भोगार्ह भोगों को भोगना चाहते हैं, यह कैसे करते हैं?
गोयमा! ताहे चेव णं से सक्के देविंदे देवराया एगं महं नेमिपडिरूवगं विउव्वइ। (भग. १४/६/७४) नेमिरिति चक्रधारा, तद्वद् वृत्तविमान-मित्यर्थ:, एगं जोयणसयसहस्सं आयामविक्खंभेणं इत्यादि यावत् पासायवडिंसए सयणिज्जे, तत्थ णं से सकके देविंदे देवराया अट्ठहिं अग्गमहिसीहिं सपरिवाराहिं दोहि य अणिएहिं णट्टाणीएण य गंधव्वाणीएण य सद्धि महया नट्ट जाव दिव्वाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहर (भग. १४।६।७४) त्ति।
गौतम! तब वे देवराज देवेन्द्र शक्र एक महान चक्र-नाभि के प्रतिरूप का निर्माण करते हैं। नेमि—चक्रधारा, उसके समान वृत्ताकार जो विमान है, यह अर्थ है। एक लाख योजन लंबा-चौड़ा आदि यावत्। प्रासादावंतसक के भीतर एक महान देव शयनीय का निर्माण करता है। वहां देवराज-देवेन्द्र शक्र सपरिवार आठ अग्रमहिषियों तथा दो अनीकों-नाट्यानीक और गंधर्वनीक के साथ आहत नाट्य आदि दिव्य भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहरण करता है।
परियानं तिर्यग्लोकावतरणादि, तत् प्रयोजनं येषां तानि पारियानिकानि पालक-पुष्पकादीनि वक्ष्यमाणानीति।
परियानं—तिर्यक् लोक में अवतरण आदि जिनका प्रयोजन है, वह परियानिकानि—पालक, पुष्पक आदि वक्ष्यमाण प्रकार हैं। (जो यात्रा के लिए निर्मित हैं।)
सू. ३७०-३७५. तिविधा णेरइया....मणुस्स-सुग्गता।
(टी.) पूर्वतरसूत्रेषु देवा उक्ता:, अधुना वैक्रियादिसा धर्म्यान्नारकान्निरूपयन्नाह—तिविधेत्यादि स्पष्टम्। नारका दर्शनतो निरूपिता:, शेषा अपि जीवा एवंविधा एवेत्यतिदेशत: शेषानाह-एवमित्यादि गतार्थम्, नवरं विगलेदियवज्जं ति नारकवत् दण्डकस्त्रिधा वाच्य: एकेन्द्रिय-विकलेन्द्रियान् विना, यत: पृथिव्यादीनां मिथ्यात्वमेव द्वित्रिचतुरिन्द्रियाणां तु न मिश्रमिति।
पूर्व सूत्र में देवों का वर्णन किया गया। अब वैक्रिय आदि के साधर्म्य से नारकों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तिविधा इत्यादि' यह स्पष्ट है। दर्शन की दृष्टि से नारक निरूपित किए गए। शेष जीव भी इसी प्रकार ही हैं, अत: अतिदेश से शेष जीवों का वर्णन करते हैं—एबं' इत्यादि जो कि ज्ञात अर्थ है। तथापि 'विगलेंदियवज्ज' अर्थात् विकलेन्द्रिय को छोड़कर नारक की भांति शेष सब जीवों के तीन-तीन दंडक हैं। एकेन्द्रिय (विकलेन्द्रिय) के सिवाय जो पृथ्वी आदि हैं, उनके मिथ्यात्व-मिथ्यादृष्टि ही है। द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय के मिश्रदृष्टि नहीं है।
त्रिविधदर्शनाश्च दुर्गति-सुगतियोगात् दुर्गता: सुगताश्च भवन्तीति दुर्गत्यादिदर्शनाय सूत्रचतुष्टयमाह—तओ इत्यादि व्यक्तम्, परं दुष्टा गतिर्दुर्गति:, मनुष्याणां दुर्गतिर्विवक्षयैव, तत्सुगतेरप्यभिधास्यमानत्वादिति। दुर्गता: दु:स्था:, सुगता: सुस्था:।
त्रिविध दृष्टि और दुर्गति-सुगति के योग से दुर्गत तथा सुगत होते हैं। दुर्गति आदि के निदर्शन के लिए चार सूत्र कहते हें-'तओ' इत्यादि स्पष्ट है। किन्तु दुष्ट गति दुर्गति है। मनुष्यों में दुर्गति विवक्षा से ही है। उनकी सुगति का भी कथन किया जाएगा। ....दुर्गता-दु:स्थ, सुगता-सुस्थ।
सू. ३७६-३८९. चउत्थभत्तियस्स णं....समुप्पज्जेज्जा।
(टी.) सिद्धादिसुगताश्च तपस्विन: सन्तो भवन्तीति तत्कर्त्तव्य-परिहर्तव्यविशेषमाह—चउत्थेत्यादिसूत्राणि चतुर्द्दश व्यक्तानि, केवलम् एकं पूर्वदिने द्वे उपवासदिने चतुर्थं पारणकदिने भक्तम् भोजनं परिहरति यत्र तपसि तत् चतुर्थभक्तम्, तद्यस्यास्ति स चतुर्थभक्तिकस्तस्य, एवमन्यत्रापि, शब्दव्युत्पत्तिमात्रमेतत्, प्रवृत्तिस्तु चतुर्थभक्तादिशन्दानामेकाद्युपवासादिष्विति, भिक्षणं शीलं धर्म्म: तत्साधुकारिता वा यस्य स भिक्षुर्भिनत्ति वा क्षुधमिति भिक्षु:, तस्य पानकानि पानाहारा:, उत्स्वेदेन निर्वृत्तमुत्स्वेदिमं येन व्रीह्यादिपिष्टं सुराद्यर्थम् उत्स्वेद्यते, तथा संसेकेन निवृत्तमिति संसेकिमम् अरणिकादि-पत्रशाकमुत्कवाथ्य येन शीतलजलेन संसिच्यते तदिति, तन्दुलधावनं प्रतीतमेव। तिलोदकादि तत्प्रक्षालनजलम्, नवरं तुषोदकं ब्रीहुदकम्। आयामकम् अवश्रावणम्, सौवीरकं काञ्जिकम्, शुद्धविकटम् उष्णोदकम्। उपहृतमुपहितम्, भोजनस्थाने ढौकितं भक्तमिति भाव:, फलिकं प्रहेणकादि, तच्च तदुपहतं चेति फलिकोपहतम् अवगृहीताभिधानपञ्चम-पिण्डेषणाविषयभूतमिति, यदाह व्यवहारभाष्ये—
सिद्ध आदि और सुगत-तपस्वी होने पर होते हैं। अत: उनके कर्त्तव्य और परिहर्तव्य विशेष को कहते हैं—चउत्थ आदि चवदह सूत्र स्पष्ट हैं। केवल जिस तप में एक पूर्व दिन का, दो उपवास के दिन के और चतुर्थ पारणे के दिन भोजन का परिहार करते हैं, वह चतुर्थ भक्त है। जिनके चतुर्थभक्त होता है वे चतुर्थभक्तिक हैं। 'एवं' इसी प्रकार से अन्यत्र भी ज्ञातव्य है। यह शब्द की व्युत्पत्तिमात्र है। चतुर्थ भक्त आदि शब्दों की प्रवृत्ति तो एकादि उपवास में है। भिक्षा करना जिसका आचार, स्वभाव है अथवा उसकी साधुकारिता है, वह भिक्षु है। इसकी एक अन्य परिभाषा है जो क्षुधा का भेद करता है, वह भिक्षु है। उसके पानक पान आहार है। उत्स्वेद से जो निष्पन्न होते हैं वे उत्स्वेदिम (आटे का धोवन) है। जिस चावल आदि के आरे को सुरा आदि के लिए उबटाया जाता है वे उत्स्वेदिम हैं। संसेक से निर्वृत्त संसेकिम-कैर आदि को उबाल कर किया गया धोवन आदि है। अरणिका आदि पत्र शाक को उबाल कर जिस शीतल जल से सींचते है वह संसेकिम है। तंदुल धोवन प्रसिद्ध ही है। तिलोदक आदि उसे धोने का पानी, किंतु तुषोदक—चावल का पानी है, आयामक—अवश्रावण (ओसामन), सौवीरक—कांजी, शुद्धविकट—गर्मजल, उपहृत-परोसा हुआ—भोजन स्थान में लाया हुआ भोजन, फलिक-प्रहेणक आदि, वह थाली आदि में रखा हुआ फलिकापहृत-अवगृहीत नामक पांचवीं पिण्डैषणा का जो विषयभूत है वह। जैसा व्यवहार भाष्य में कहा है—
फलियं पहेणगाई बंजणभक्खेहिं वाऽविरहियं तु।
भोत्तुमणस्सोवहियं पंचमपिंडेसणा एस।।
(व्यभा. ९/३८२९)
फलित का अर्थ है—वह भोजन जो नाना-प्रकार के व्यञ्जनों तथा भक्ष्यो से निष्पन्न है। प्रदेणक—जो अनेक प्रसंगो पर उपहार रूप में दिया जाता है। उपहत शब्द का अर्थ है—पास में लेना। यह पांचवीं पिण्डैषणा है।
तथा शुद्धम् अलेपकृतं शुद्धौदनं च, तच्च तदुपहृतं चेति शुद्धोपहृतम्, एतच्चाल्पलेपाभिधानचतुर्थैषणाविषय-भूतमिति। तथा संसृष्टं नाम भोक्तुकामेन गृहीतं कूरादौ क्षिप्ते हस्त: क्षिप्तो न तावत् मुखे क्षिपति तच्च लेपालेपकरणस्वभावमिति, तदेवंभूतमुपहृतं संसृष्टोपहृतम्, इदं चतुर्थैषणात्वेन भजनीयम्, लेपालेकृतादिरूपत्वाद-स्येति, अत्र गाथा—
तथा शुद्ध-लेप रहित और शुद्ध भोजन, साथ में लाया हुआ लेप रहित भोजन शुद्धोपहृत है। यह 'अल्पलेपा' नाम की चतुर्थ पिण्डैषणा का विषयभूत है तथा संसृष्ट—भोजन करने की इच्छा से गृहीत कूर आदि डालने पर उसमें हाथ डाल दिया अर्थात् हाथ में ले लिया किंतु मुंह में नहीं लिया, वह लेपालेपकरण स्वभाव वाला है। इस प्रकार उपहत संसृष्टोपहृत है। यह भी चतुर्थ पिण्डैषणा के रूप में भजनीय है। क्योंकि यह लेपालेपकृत आदि स्वरूपवाली है। यहां गाथा इस प्रकार है—
सुद्धं च अलेवकडं अहवण सुद्धोदणो भवे सुद्धं।
संसट्ठं आउत्तं भोक्तुमारब्धमित्यर्थ: लेवाडमलेवडं वा वि।।
(व्यभा. ९।३८२०)
अलेपकृत शुद्ध होता है अथवा शुद्धोदन (व्यंजन रहित) शुद्ध होता है। गृहीत भोजन में से साधु को दान देने के लिए हाथ डाला वह लेपकृत अथवा अलेपकृत संसृष्ट कहलाता है।
इह च त्रये एकत्व-द्वि-त्रिसंयोगै: सप्ताभिग्रहवन्त: साधवो भवन्तीति।
यहां एक, दो, तीन के संयोग से इन तीनों में सात अभिग्रह वाले साधु होते हैं, यथा—
• कोई साधु फलिकोपहृत ग्रहण करता है, शेष दो नहीं करता है।
• कोई शुद्धोपहृत ग्रहण करता है।
• कोई संसृष्टोपहृत ग्रहण करता है, शेष नहीं करता है।
• कोई फलिकोपहृत व शुद्धोपहृत ग्रहण करता है, संसृष्टोपहृत नहीं करता है।
• कोई शुद्धोपहृत व संसृष्टोपहृत ग्रहण करता है, फलिकोपहृत नहीं करता है।
• कोई फलिकोपहृत व संसृष्टोपहृत ग्रहण करता है, शुद्धोपहृत नहीं करता है।
• कोई फलिकोपहृत, शुद्धोपहृत व संसृष्टोपहृत ही ग्रहण करता है।
इस प्रकार ये सात भंग के सात अभिग्रह होते हैं।
अवगृहीतं नाम केनचित् प्रकारेण दायकेनात्तं भक्तादि यदिति भक्तम्, चकारा: समुच्चयार्था:, अवगृह्णाति आदत्ते हस्तेन दायकस्तदवगृहीतम्, एतच्च षष्ठी पिण्डैषणेति, एवं च—
अवगृहीत का अर्थ है किसी प्रकार दाता के द्वारा प्राप्त किया हुआ जो भोजन आदि है वह। यहां चकार समुच्चय अर्थ में है। अवगृहणाति—जो दायक हाथ से स्वीकार करता है, वह अवगृहीत है। यह छट्टी पिण्डैषणा है।
वृद्धव्याख्या—परिवेषक: पिटिकाया: कूरं गृहीत्वा यस्मै दातुकामस्तद्भाजने क्षेप्तुमुपिस्थतस्तेन च भणितम् मा देहि, अत्रावसरे प्राप्तेन साधुना धर्मलाभितम्, तत: परिवेषको भणति-प्रसारय साधो! पात्रम्, तत: साधुना प्रसारिते पात्रे क्षिप्तमोदनम्, इह च संयतप्रयोजने गृहस्थेन हस्त एव परिवर्त्तितो नान्यत् गमनादि कृतमिति जघन्यमाहतजातमिति, इह च व्यवहारभाष्यश्लोक:—
इसकी पूर्वाचार्यों द्वारा कृत व्याख्या इस प्रकार है—भोजन परोसनेवाला टोकरी से कूर-भात का भोजन ग्रहण करके जिसे देने की इच्छा हो उसके पात्र में डालने के लिए तैयार हो और वह कहे—(अथवा उसके द्वारा कहा गया) मत दो। यह अवसर प्राप्त होने से साधु द्वारा प्रतिलाभित है अर्थात् पहले साधु को दिया जा चुका है। तब परिवेषक कहता है—हे साधु! पात्र को फैलाओ। इसके बाद साधु के द्वारा पात्र प्रसारित होने पर भोजन डाल दिया गया। यहां संयत प्रयोजन होने पर गृहस्थ द्वारा हाथ ही परिवर्तित किया गया, अन्यत्र गमन आदि नहीं किया गया। इस प्रकार यह जघन्य आहत हुआ। यहां व्यवहार भाष्य का श्लोक इस प्रकार है—
भुंजमाणस्स उक्खित्तं, पडिसिद्धं तं च तेण उ।
जहन्नोवहडं तं तु, हत्थस्स परियत्तणे।।
(व्यभा. ९।३८३८)
भोजन करने वाले की थाली में डालने के लिए व्यक्ति ने पात्र से चावल उठाए। भोजन करने वाले व्यक्ति ने प्रतिषेध किया। इतने में साधु आ गए। उसने चावल साधुओं को दे दिए। यह हाथ मात्र का परिवर्तन है। यह जघन्य उपहृत है।
तथा यच्च परिवेषक: स्थानादविचलन् संहरति भक्तभाजनात् भोजनभाजनेषु क्षिपति तच्चावगृहीतमिति प्रक्रम:, श्लोकोऽत्र—
तथा जो परिवेषक—भोजन परोसने वाला स्थान से हिले-डुले बिना भक्त भाजन से भोजन ग्रहण करता है और भोजन पात्र में डालता है वह अवगृहीत है, ऐसा क्रम है। यहां श्लोक इस प्रकार है—
अह साहीरमाणं तु वट्टंतो,
परिवेषयन्नित्यर्थ: जो उ दायओ।
दलेज्जाविचलिओ तत्तो,
छट्ठा एसा वि एसणा।।
(व्यभा. ९।३८२९)
जो भोजन ले जा रहा है (संहियमाण) उसे वर्तित कर उससे भोजन साधु को दिलाता है और वह वहां से एक कदम भी न चलता हुआ साधु को देता है—यह संहिृयमाण कहलाता है, यह भी छट्ठी एषणा है।
तथा यच्च भक्तमास्यके पिठरादिमुखे क्षिपति तच्चावगृहीतमिति, एवं चात्र वृद्धव्याख्या-कूरमवह्णादननिमित्तं कलिंजादिभाजने विशालोत्तानरूपे क्षिप्तम्, ततो भाक्तिकेभ्यो दत्तं ततो भुक्तशेषं यद् भूय: पिठरके प्रकाशमुखे क्षिपन्ती दद्यात् परिवेषयन्ती वा प्रकाशमुखे भाजने तत् तृतीयमवगृहीतम्, श्लोकोऽत्र—
तथा जो भोजन मुख में—पात्र मुख में डालते हैं वह अवगृहीत पिण्डैषणा है। यहां वृद्ध व्याख्या इस प्रकार है-भात को अवह्णादन के निमित्त चटाई आदि पर विस्तृत रूप से फैलाकर रखा हो, वहां से भाक्तिक—अनुजीवी या पराश्रयी को दिया गया। उनके भोजन के पश्चात् अवशिष्ट जो हो उसे प्रकाश मुख वाले पात्र या टोकरी में डालते हुए दिया जाए अथवा प्रकाशमुख भाजन में भोजन परोसते हुए दिया जाए, वह तीसरी अवगृहीत (पिण्डैषणा है।) यहां श्लोक है—
भुत्तसेसं तु जं भूओ, छुब्भंती पिठरे दये।
संवट्टंती व अन्नस्स, आसगम्मि पगासए।।
(व्यभा. ९।३८३०)
भोजन करने के पश्चात् जो बचा है, उसे पुन: पिठर (बर्तन) में डाला जाता है अथवा साधु को दिया जाता है। अथवा अन्य प्रकाशमुख वाले (चौड़े मुखवाले) भाजन में उस भुक्त शेष भोजन को संवर्धित करता है, रख देता है, यह 'आसगंमि पक्खिवई' की व्याख्या है।
ननु आस्ये मुखे यत् प्रक्षिपतीति मुख्यार्थे सति किं पिठरकादिमुखे इति व्याख्यायत इति?,
प्रश्न—मुंह में जो डालती है—इस प्रकार मुख्य अर्थ होने पर भी पात्रमुख में ऐसी व्याख्या क्यों करते हैं?
उच्यते, आस्यप्रक्षेपव्याख्यानमयुक्तम्, जुगुप्सा-भावादिति, आह च—पक्खेवए दुगुंछा आएसो कुडमुहाईसु।
(व्यभा. ९।३८२६) त्ति।
समाधान—मुंह में डालने की व्याख्या अयुक्त है क्योंकि इससे जुगुप्सा का भाव होता है। कहा भी है—मुंह में प्रक्षेप करता है, ऐसा कहने से दुगुंछा—घृणा (होती है।) अत: (कुण्डमुख आदि) कहा गया है—प्रक्षिप्त का अर्थ है—मुख में प्रक्षेपण। इससे जुगुप्सा पैदा होती है। (उच्छिष्ट होने के कारण) इस विषयक आदेश-मतान्तर यह है। मुख का अर्थ है—घटमुख आदि।
अवमम् ऊनमुदरं जठरं यस्य सोऽवमोदर:, अवमं वोदरम् अवमोदरम तद्भावो ऽवमोदरता प्राकृतत्वादो- जिनकल्पिकादीनामेव न पुनरन्येषाम्, शास्त्रीयोपध्यभावे हि समग्रसंयमाभावादिति, अतिरिक्ताग्रहणतो वोनोदरतेति, उक्तं च—
अवमम् अर्थात् कम (अपेक्षाकृत कम) उदर—पेट या जठर है जिसका वह अवमोदर है। अथवा अपर्याप्त उदर अवमोदर है। उसका भाव अवमोदरता है। प्राकृतशैली के कारण 'ओमोयरिय' बना है। ऊनोदरी करना अवमोदरिका है, यह इसकी व्युत्पत्ति ही है। प्रयोग तो कम करना मात्र है। इसमें जो प्रथम ऊनोदरिका है, वह जिनकल्पिक आदि के ही होती है, अन्य के नहीं है। क्योंकि शास्त्रीय उपध्यभाव में समग्र संयम का अभाव होता है। अथवा अतिरिक्त ग्रहण न करना ऊनोदरता है। कहा भी है—
जं वट्टड उवगारे उवकरणं तं सि होइ उवगरणं।
अइरेगं अहिगरणं अजओयजयं परिहरंतो।।
( )
जो पात्र आदि उपकरण ज्ञान आदि के उपकार के लिए हैं वे उपकरण हैं। जो पुन: अतिरेक-ज्ञान आदि के उपकारार्थ नहीं हैं, वे सन अधिकरण होते हैं। अयतना के परिहार से वे उपकरण होते हैं।
अयतश्च यकद् भुञ्जानो भवतीत्यर्थ:। भकतपानावमोदरता पुनरात्मीयाहारमानपरित्यागतो वेदितव्या, उक्तं च—
असंयम और संयम से भोजन करता हुआ, यह तात्पर्यं है। भोजन-पानी की अवमोदरिका स्वयं के आहार प्रमाण के परित्याग (भूख से कम खाना) से जाननी चाहिए। कहा भी है—
बत्तीसं किर कवला आहारो कुच्छिपूरओ भणिओ।
पुरिसस्स महिलियाए अट्ठावीसं भवे कवला।।
(पिनि. ६४२)
पुरुष का कुक्षिपूरक (मध्यमप्रमाण) आहार ३२ कवल और महिला का कुक्षिपूरक आहार २८ कवल है।
कवलाण य परिमाणं कुक्कुडिअंडगपमाणमेत्तं तु।
जो वा अविगियवयणो वयणम्मि छुहेज्ज वीसत्थो।।
( )
कवल का परिमाण कुक्कुटी के अंडे जितना है। साधु का शरीर ही कुक्कुटी है। मुख अण्डक है। आंख, कपोल, होठ, भू आदि को विकृत न करते हुए जो कवल मुख में प्रविष्ट होता है वह कवल का प्रमाण है।
इयं चाष्ट १ द्वादश २ षोडश ३ चतुर्विंशत्ये ४ कत्रिंशदन्तै: कवलै: ५ क्रमेणाल्पाहारादिसंज्ञिता पञ्चधा भवति, उक्तं च—
यह अवमोदरिका क्रमश: अल्पाहार आदि संक्षिप्त पांच प्रकार की होती है—१. अष्टकवल २. बारहकवल ३. सोलह कवल ४. चौबीस कवल ५: इकतीस कवल। कहा भी है—
अप्पाहार अवड्ढा दुभाग पत्ता तहेव किंचूणा।
अट्ठ दुवालस सोलस चउवीस तहेक्कतीसा य।।
( )
अल्पाहार—ऊनोदरिका, अपार्धोनोदरिका, द्विभाग ऊनोदरिका, प्राप्तोनोदरिका किंचिदोनोदरिका ये पांच ऊनोदरिका क्रमश: आठ, बारह, सोलह, चौबीस और इकतीस कवल की है।
एवम् अनेनानुसारेण पानेऽपि वाच्या, भगवत्या-मप्युक्तम्—
इस प्रकार आहार के अनुसार पानक भी वाच्य है। भगवतीसूत्र में भी कहा है—
बत्तीस कुक्कुडिअंडगपमाणमेत्ते कवले आहार-माहारेमाणे पमाणपत्ते ति वत्तव्वं सिया, एत्तो एक्केण वि कवलेण ऊणगं आहारमाहारेमाणे समणे णिग्गंथे नो पगामरसभोइ त्ति वत्तव्वं सिय (भग. ७।१।२४) त्ति।
मुर्गी के अंडे जितना बत्तीस कवल आहार करनेवाला प्रमाण प्राप्त कहलाता है। इसमें एक ग्रास भी कम आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रंथ प्रकामरसभोजी नहीं कहलाता।
भावोनोदरता पुन: क्रोधादित्याग:, उक्तं च—
भाव ऊनोदरता क्रोध आदि का त्याग है। कहा भी है—
कोहाईणमणुदिणं चाओ जिणवयणभावणाओ उ।
भावेणोमोदरिया पण्णत्ता वीयरागेहिं।।
( )
वीतराग के द्वारा क्रोध आदि का प्रतिदिन त्याग जिनवचन भावना से भाव ऊनोदरिका प्रज्ञप्त है।
उपकरणावमोदरिकाया भेदानाह—उवकरणेत्यादि,
उपकरण अवमोदरिका के भेदों को कहते हैं—उवकरण इत्यादि है।
एक वस्त्रं जिनकल्पिकादेरेव, एवं पात्रमपि, एगं पायं जिणकप्पियाणं (ओघनि. ६७९) इति वचनादिति, तथा चियत्तेणं संयमोपकारकोऽयमिति प्रीत्या मलिनादाव-प्रीत्यकरणेन वा चियत्तस्स वा संयमिनां संमतस्य उपधे: रजोहरणादिकस्य साइज्जणय त्ति सेवा चियत्तोवहि-साइज्जणय त्ति। चियत्तेणेति प्रागुक्तम्,
एक वस्त्र जिनकल्पी के ही होता है, इसी प्रकार एक पात्र भी। ओघनिर्युक्ति के वचनानुसार जिनकल्पिक एक पात्र होता है तथा चियत्तेणं—यह संयम का उपकारक है, ऐसी प्रीति से अथवा मलिन आदि में अप्रीति न करने से। इसकी अन्य व्याख्या भी है—संयमियों के सम्मत रजोहरण आदि उपधि, साइज्जणय अर्थात् रखना—उपभोग करना, 'चियतोवहिसाइज्जणइ' है। चियत्तेण—यह पूर्व में कहा गया है।
एतद्विपर्यय-भेदान् सफलानाह—तओ इत्यादि स्पष्टम्, किन्तु अहिताय अपथ्याय असुखाय दु:खाय अक्षमाय अयुक्तत्वाय अनि:श्रेयसाय अमोक्षाय अनानुगामिकत्वाय न शुभानुबन्धायेति, कूजनता आर्त्तस्वरकरणम्, कर्क्करणता शय्योपध्यादि-दोषोद्भावनगर्भं प्रलपनम्, अपध्यानता आर्त्तरौद्र-ध्यायित्वमिति। उक्तविपर्ययसूत्रं व्यक्तम्।
उसके प्रतिपक्षी भेदों को फलपूर्वक कहते हैं। 'तओ' इत्यादि सुगम है। किंतु अहिताय का अर्थ है अपथ्य-अकल्याण के लिए, असुखाय-दु:ख के लिए, अक्षमाय-अयुक्तता के लिए, अनि:श्रेयसाय-बंधन के लिए, अनानुगामिकत्वाय-अशुभ बंधन के लिए होते हैं। कूजनता—आर्त्त स्वर करना, कर्क्करणता—शय्या, उपधि आदि दोषोद्भाव गर्भित प्रलाप करना, अपध्यानता-आर्त, रोद्र ध्यान का अशुभ चिंतन करना। इसका प्रतिपक्षी सूत्र सुगम है।
निर्ग्रन्थानामेव परिहर्त्तव्यं त्रयमाह—तओ इत्यादि, शल्यते बाध्यते अनेनेति शल्यम्, द्रव्यतस्तोमरादि, भावतस्तु इदं त्रिविधं-माया निकृति:, सैव शल्यं मायाशल्यम्, एवं सर्वत्र, नवरं नितरां दायते लूयते मोक्षफलमनिन्द्यब्रह्मचर्यादिसाध्यं कुशलकर्मकल्पतरु-वनमनेन देवर्द्धयादिप्रार्थथपरिणामनिशितासिनेति निदानम्, मिथ्या विपरीतं दर्शनं मिथ्यादर्शनमिति।
निर्ग्रंथों के लिए तीन (स्थान) परिहर्त्तव्य—छोड़ने योग्य हैं—'तओ इत्यादि'। जिससे पीड़ा या बाधा होती है, वह शल्य है। द्रव्यत: शल्य भाला आदि है। भावत: शल्य त्रिविध है। माया—प्रवंचना ही शल्य माया शल्य है। इसी प्रकार सर्वत्र है। किंतु निदान का अर्थ है जिससे ब्रह्मचर्यं आदि से साध्य कुशल कर्म के कल्पवृक्षों वाले वन को देवऋद्धि आदि की प्रार्थना/आकांक्षा के परिणाम रूप तीक्ष्ण असि आदि के द्वारा नष्ट कर दिया जाता है, वह निदान है। मिथ्या अर्थात् विपरीत दर्शन मिथ्यादर्शन है।
निर्ग्रन्थानामेव लब्धिविशेषस्य कारणत्रयमाह—तिहीत्यादि। सडङ्क्षिप्ता लघूकृता विपुलाऽपि विस्तीर्णाऽपि सती, अन्यथाऽऽदित्यबिम्बवत् दुर्दर्श: स्यादिति, तेजोलेश्या तपोविभूतिजं तेजस्सित्वं तेजसशरीरपरिणतिरूपं महाज्वालाकल्पं येन स सङ्क्षिप्तविपुलतेजोलेश्य:। आतापनानां शीतादिभि: शरीरस्य सन्तापनानां भाव आतापनता शीतातपादिसहनमित्यर्थ:, तया, क्षान्त्या क्रोधनिग्रहेण क्षमा मर्षणं न त्वशक्ततयेति क्षान्तिक्षमा, तया, अपानकेन पारणककालादन्यत्र तप:कर्म्मणा षष्ठादिनेति, अभिधीयते च भगवत्याम्—
निर्ग्रंथों के ही लब्धि विशेष के तीन कारण का निरूपण करते हैं—'तिहिं इत्यादि'। संक्षिप्त-लघुकृत, विपुल-विस्तृत होते हुए भी (जो संक्षिप्त की हुई है।) अन्यथा सूर्य के बिम्ब की भांति दुर्दर्श हो जाएगी। तेजोलेश्या-तपविभूतिजन्य तेजस्विता, तैजस शरीर रूप महाज्वाला सहश। विपुल तेजोलेश्या को जिसने संक्षिप्त कर दिया है। वह संक्षिप्त-विपुल तेजोलेश्या है। आतापनानां-शीत आदि से शरीर के संतापन का भाव आतापनता-शीत, ताप आदि सहन करना, तया अर्थात् आतापनता से, क्षान्त्या-क्रोध जय-क्रोध निग्रह से, क्षमा का तात्पर्यं है सहनशीलता न कि असामर्थ्य के कारण सहना। इस प्रकार क्षांति क्षमा से, अपानकेन-पारणक काल से अन्यत्र तप: कर्म से—बेला, तेला आदि तप के द्वारा। भगवती में भी कहा जाता है—
जे णं गोसाला! एगाए सनहाए कुम्मासपिंडियाए एगेण य वियडासएणं छट्टं छट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं उड्ढं बाहाओ पगिञ्झिय पगिञ्झिय सूराभिमुहे आयावणभूमीए आयावेमाणे विहरइ से णं अंतो छण्हं मासाणं संखित्तविउलतेयलेस्से भवइ।
(भग. १५।७०)
गोशाल! एक मुट्ठीभर कुल्माष पिण्डिका खाता है। वह एक चुल्लू पानी पीता है। निरंतर बेले-बेले की तपस्या करता है। आतापनभूमि में सूर्य के सामने दोनों भुजाएं ऊपर उठाकर आतापना लेता है। वह छह मास के अंतराल में संक्षिप्त-विपुल तेजोलेश्यावाला हो जाता है।
तेमासियमित्यादि, भिक्षुप्रतिमा: साधोरभिग्रह-विशेषा:, ताश्च द्वादश, तत्रैकमासिक्यादयो मासोत्तरा: सप्त, तिस्र: सप्तरात्रिन्दिवप्रमाणा: प्रत्येकम्, एका अहोरात्रिकी, एका एकरात्रिकीति, उक्तं च—
त्रैमासिक आदि भिक्षुप्रतिमा साधु का अभिग्रह विशेष है। वे बारह हैं। एक मासिकी यावत् सात मासिकी, सात अहोरात्रिकी प्रथम, द्वितीय और तृतीय क्रमश: आठवीं, नौवीं तथा दसवीं प्रतिमा है। ग्यारहवीं अहोरात्रिकी तथा बारहवीं एक रात्रिकी प्रतिमा है। कहा भी है—द्वादश भिक्षुप्रतिमा इस प्रकार है—
मासाई सत्तंता पढमा बि तईय सत्तराइदिणा।
अहराइ एगराई भिक्खूपडिमाण बारसगं।।
(आवभा., पञ्चा. १८।३)
प्रथम भिक्षुप्रतिमा—एकमासिकी
द्वितीय भिक्षुप्रतिमा—द्विमासिकी
तृतीय भिक्षुप्रतिमा—त्रैमासिकी
चतुर्थ भिक्षुप्रतिमा—चारमासिकी
पंचम भिक्षुप्रतिमा—पंचमासिकी
षष्ठ भिक्षुप्रतिमा—षष्ठमासिकी
सप्तम भिक्षुप्रतिमा—सप्तमासिकी
अष्टम भिक्षुप्रतिमा—सप्त अहोरात्रिकी
नवम भिक्षुप्रतिमा—सप्त अहोरात्रिकी
दशम भिक्षुप्रतिमा—सप्त अहोरात्रिकी
एकादश भिक्षुप्रतिमा—अहोरात्रिकी
द्वादश भिक्षुप्रतिमा—एकरात्रिकी
अयमत्र भावार्थ:—
इसका यह भावार्थ हैं—
पडिवज्जइ एयाओ संघयणधिईजुओ महासत्तो।
पडिमाओ भावियप्पा सम्मं गुरुणा अणुण्णाओ।।
• संहननयुक्त, धृतियुक्त, महासत्त्व, भावितात्मा, सम्यक्-यथागम, गुरु के द्वारा अनुज्ञात इन प्रतिमाओं को स्वीकार करता है।
गच्छे च्चिय निम्माओ जा पुव्वा दस भवे असंपुण्णा।
नवमस्स तइयवत्थू होइ जहन्नो सुयाभिगमो।।
• गच्छ—साधु समुदाय के मध्य रहने वाला, प्रतिमा कल्प परिकर्म में परिनिष्ठित मुनि किंचित् न्यून दशपूर्वी होता है। उसका जघन्य श्रुताधिगम प्रत्याख्यान नामक पूर्व की तीसरी आचार वस्तु है।
वोसट्ठचत्तदेहो उवसग्गसहो जहेव जिणकप्पी।
एसण अभिग्गहीया भत्तं च अलेवडं तस्स।।
• व्युत्सृष्ट—त्यक्त देह, जिनकल्पी की तरह उपसर्गसह, संसृष्ट आदि एषणा से अभिग्रहधारी और लेपरहित भोजन करने वाला होता है।
गच्छा विणिक्खमित्ता पडिवज्जइ मासियं महापडिमं।
दत्तेग भोयणस्सा पाणस्स वि एग जा मासं।।
• गच्छ से निष्क्रमण कर मासिकी महाप्रतिमा स्वीकार करता है। एक मास तक एक दत्ती भोजन और एक दत्ती पानक ग्रहण करता है।
पच्छा गच्छमतीती एव दुमासी तिमासि जा सत्त।
नवरं दत्तिविवड्ढी जा सत्त उ सत्तमासीए।।
• एक मास पूर्ण होने पर गच्छ में आकर इसी प्रकार द्विमासिकी यावत् सप्तमासिकी प्रतिमा होती है। केवल विशेषता यह है कि द्विमासिकी आदि में दत्ती की वृद्धि होती है। यावत् सप्तमासिकी में सात दत्ती आहार और सात दत्ती पानक ले सकता है।
तत्तो य अट्ठमी खलु हवइ इहं पढमसत्तराइंदी।
तीए चउत्थेण अपाणएणं अह विसेसो।।
(पञ्चा. १८।४-७,१३,१४)
• उसके पश्चात् आठवीं प्रतिमा सप्त अहोरात्रिकी है। उसमें एकांत निर्जल उपवास होता है।
तथा चागम:—
पढमसत्तराइंदियं णं भिक्खुपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स कप्पइ से चउत्थेणं भत्तेणं अपाणएणं बहिया गामस्स वे त्यादि। (दशाश्रुत. ७/५१)
प्रथम सप्त अहारोत्रिकी (आठवीं) भिक्षुप्रतिमा स्वीकार करने वाला साधु निर्जल उपवास करता है और ग्राम से बाहर आदि (पूर्ववत्) है।
उत्ताणग पासल्ली नेसज्जी वा वि ठाण ठाइत्ता।
अह उवसग्गे घोरे दिव्वाई सहइ अविकंपो।।
• पारणे में आयंबिल तथा उत्तानशयन, पार्श्वशयन अथवा निषद्या स्थान में स्थिर हो, ग्राम आदि से बाहर देव आदि कृत घोर उपसगों को अविचलित रह सहता है।
दोच्चा वि एरिसि च्चिय बहिया गामादियाण नवरं तु।
उक्कडु लगंडसाई डंडायतिउ व्व ठाइत्ता।।
• दूसरी सप्त अहोरत्रिकी प्रतिमा भी इसी प्रकार है क्योंकि इसमें ग्राम आदि से बाहर प्रवास की अनिवार्यता है। इसमें विशेषता यह है कि उत्कटुकासन, लकुटासन, दंडासन में स्थिर रह देवादि कृत उपसर्गों को सहता है।
तच्चाए वी एवं नवरं ठाणं तु तस्स गोदोही।
वीरासणमहवा वी ठाएज्ज व अंबखुज्जो य।।
• तीसरी सप्त अहोरात्रिकी प्रतिमा भी इसी प्रकार है। केवल उसमें स्थान गोदोहिका, वीरासन अथवा आम्रकुन्जासन किया जाता है।
एमेव अहोराई छट्ठं भत्तं अपाणगं नवरं।
गामनगराण बहिया वग्धारियपाणिए ठाणं।।
• इसी प्रकार यह अहोरात्रिकी प्रतिमा होती है। निर्जल षष्ठ भक्त, ग्राम-नगर से बाहर खड़े-खड़े कायोत्सर्ग किया जाता है।
एमेव एगराई अट्ठमभत्तेण ठाण बाहिरओ।
ईसिं पब्भारगते अणिमिसणयणेगदिट्ठीए।।
• एकरात्रिकी प्रतिमा अहोरात्रिकी प्रतिमा की भांति है। अंतर केवल यही है कि इसमें चौविहार तेले के साथ ग्राम से बाहर कायोत्सर्ग किया जाता है।
साहट्टु दो वि पाए वग्धारियपाणि ठायति ठाणं।
वग्धारिलंबियभुओ सेस दसासुं जहा भणियं।।
(पञ्चा. १८/१५-२०)
• आगे की ओर कुछ झुका हुआ शरीर, अनिमेष नयन, एक दृष्टि और सटे हुए दोनों पैर, प्रलंन भुजा—इस प्रकार वह जिनमुद्रा में अवस्थित होता है। इस प्रतिमा के सम्यक् पर्यवसान से लब्धि विशेष प्राप्त होती है।
तत्र त्रिमासिकी तृतीया, तां प्रतिपन्नस्य आश्रितस्य, दत्ति: सकृत्प्रक्षेपलक्षणेति। एकरात्रिकी द्वादशी, तां सम्यगननुपालयत: उन्माद: चित्तविभ्रम:, रोग: कुष्ठादि:, आतङ्क: शूल-विशूचिकादि: सद्योघाती, स च स चेति रोगातङ्कम्, पाउणेज्ज त्ति प्राप्नुयात्, धर्म्मात् श्रुत-चारित्रलक्षणात् भ्रश्येत्, सम्यक्त्वस्यापि हान्येति, उन्मादरोग-धर्म्मभ्रंशा: प्रतिमाया: सम्यगननुपालनाजन्या अहिताद्यर्था: दु:खार्था भवन्तीति हृदयम्। विपर्ययसूत्रमेतदनुसारतो बोद्धव्यमिति।
त्रैमासिकी—तृतीय प्रतिमा है। उससे प्रतिपन्न अर्थात् उसे करने वाले के दत्ति—एक बार में दिया गया भोजन। एकरात्रिकी-बारहवीं भिक्षुप्रतिमा उसका सम्यक् अनुपालन न करने से उन्माद-चित्तविभ्रम, रोग-कुष्ठ आदि, आतंक-शूल दर्द, विसूचिका-हैजा आदि सद्योघाती रोग और आतंक वह रोगातंक, पाउणेज्ज अर्थात् प्राप्त होते हैं। श्रुत-चारित्र लक्षण धर्म से भ्रष्ट होता है—सम्यक्त्व की भी हानि होती है। उन्माद, रोग और धर्मनाश ये प्रतिमा के सम्यक् अननुपालनजन्य है। ये अहित आदि के लिए, दु:ख के लिए होते हैं, यह तात्पर्य है। इसका विपरीत सूत्र इसके अनुसार जानना चाहिए। अर्थात् सम्यक् अनुपालन हित आदि का हेतु है।
सू. ३९०,३९१. जंबुद्दीवे....पच्चत्थिमद्धे।
(टी.) उक्तरूपाणि च साध्वनुष्ठानानि कर्म-भूमिष्वेव भवन्तीति तन्निरूपणायाह—जंबूदीवेत्यादिसूत्राणि साक्षादतिदेशाभ्यां पञ्च सुगमानि चेति।
उपर्युक्त साधु के अनुष्ठान कर्मभूमियों में ही हैं। अत: उसका निरूपण करने के लिए कहते हैं—'जंबूदीवे इत्यादि’। यहां इनका साक्षात् कथन हुआ है। ये पांचों सुगम ही हैं।
सू. ३९२-४००. तिविहे दंसणे....भेद।
(टी.) उक्ता: कर्मभूमय:, अथ तद्गतजनधर्म-निरूपणायाह—तिविहेत्यादिसूत्राण्येकादश कण्ठ्यानि, किन्तु त्रिविधं दर्शनं शुद्धा-ऽशुद्ध-मिश्रपुञ्जत्रयरूपं मिथ्यात्वमोहनीयम्, तथाविधदर्शनहेतुत्वादिति। रुचिस्तु तदुदयसम्पाद्यं तत्त्वानां श्रद्धानम्। प्रयोग: सम्यक्त्वादिपूर्वो मन:प्रभृतिव्यापार इति, अथवा सम्यगादिप्रयोग: उचितानुचितोभयात्मक औषधादिव्यापार इति।
कर्मभूमियां बताई गई हैं। अब वहां के जनधर्म का निरूपण करने के लिए कहते हैं—तिविहा इत्यादि। ये ग्यारह सूत्र स्पष्ट हैं। किंतु तीन प्रकार का दर्शन-शुद्ध, अशुद्ध और मिश्र के पुंजत्रय रूप मिथ्यात्व मोहनीय है। क्योंकि यह तथाविध दर्शन का हेतु है। रुचि-उसके उदय से होने वाली तत्त्वश्रद्धा, प्रयोग—सम्यक्त्व आदि पूर्व मन: प्रभृति व्यापार अथवा सम्यक्मिथ्या आदि प्रवृत्ति—उचित, अनुचित, उभयात्मक औषध (दवा-खनिज) आदि का व्यापार।
व्यवसायो वस्तुनिर्णय: पुरुषार्थसिद्धयर्थमनुष्ठानं वा, स च व्यवसायिनां धार्मिकाऽधार्म्मिक-धार्मिका-धार्म्मिकाणां संयता-ऽसंयत-देशसंयतलक्षणानां सम्बन्धित्वादभेदेनोच्यमानस्त्रिधा भवतीति, संयमा-ऽसंयम-देशसंयमलक्षणविषयभेदाद्वा।
व्यवसाय-वस्तुनिर्णय अथवा पुरुषार्थ की सिद्धि का अनुष्ठान। वह व्यवसायियों के धार्मिक, अधार्मिक, धार्मिकाधार्मिक-संयमी, असंयमी और देश संयमी लक्षणों का संबंध होने से अभेद से कहे जाने पर तीन प्रकार का होता है। अथवा संयम, असंयम और देश संयम लक्षण विषय भेद से तीन प्रकार का है।
व्यवसायो निश्चय:, स च प्रत्यक्षोऽवधि-मन:पर्याय-केवलाख्य:, प्रत्ययात् इन्द्रियानिन्द्रियलक्षणान्नि-मित्ताज्जात: प्रात्ययिक:, साध्यम् अग्न्यादिकमनुगच्छति साध्याभावे न भवति यो धूमादिहेतु: सोऽनुगामी, ततो जातमानुगामिकम् अनुमानम्, तद्रूपो व्यवसाय आनुगामिक एवेति। अथवा प्रत्यक्ष: स्वयंदर्शनलक्षण:, प्रात्ययिक: आप्तवचनप्रभव:, तृतीयस्तथैवेति।
व्यवसाय का अर्थ है—निश्चय। प्रत्यक्ष निश्चय-अवधि, मन:पर्यव और केवल नामक है। प्रत्यय—इन्द्रिय, अनीन्द्रिय लक्षण निमित्त से उत्पन्न प्रात्ययिक है। जो अमि आदि साध्य का अनुगमन करता है तथा साध्य के अभाव में धूम आदि हेतु नहीं होते हैं वह अनुगामी है। उससे होने वाला आनुगामिक अनुमान है। अथवा प्रत्यक्ष का अर्थ है स्वयं दर्शन लक्षण। प्रात्ययिक-आप्त पुरुष के वचन से होनेवाला। तृतीय विकल्प उसी प्रकार है।
इहलोके भव ऐहलौकिको य इह भवे वर्त्तमानस्य निश्चयोऽनुष्ठानं वा स ऐहलौकिको व्यवसाय इति भाव:, यस्तु परलोके भविष्यति स पारलौकिक:, यस्त्विह परत्र च स एऐहलौकिकपारलौकिक इति।
इहलोक में होने वाला ऐहलौकिक है। जो इस भव में होने वाला निश्चय अथवा अनुष्ठान है, वह ऐहलौकिक व्यवसाय है। जो परलोक में होगा, वह पारलौकिक है। जो इस और दूसरे दोनों लोक में है, वह ऐहलौकिक-पारलौकिक व्यवसाय है।
लौकिक: सामान्यलोकाश्रयो निश्चयोऽनुष्ठानं वा, वेदाश्रितो वैदिक:, समय: साङ्ख्यादीनां सिद्धान्त:, तदाश्रितस्तु सामयिक:।
लौकिक—सामान्य लोकाश्रित जो निश्चय अथवा अनुष्ठान है, वह लौकिक व्यवसाय है। जो वेद आश्रित है वह वैदिक व्यवसाय है। सांख्य आदि का सिद्धांत समय है जो उसके आश्रित है वह सामयिक व्यवसाय है।
लौकिकादयो व्यवसाया: प्रत्येकं त्रिविधा:, ते च प्रतीता एव, नवरम् अर्थ-धर्म-कामविषयो निर्णयो यथा—
लौकिक आदि प्रत्येक व्यवसाय तीन-तीन प्रकार का है। वे प्रतीत ही हैं। किंतु अर्थ, धर्म और काम विषय का निर्णय इस प्रकार है—
अर्थस्य मूलं निकृति: क्षमा च,
धर्मस्य दानं च दया दमश्च।
कामस्य वित्तं च वपुर्वयश्च,
मोक्षस्य सर्वोपरम: क्रियासु।।
( )
अर्थ का मूल निकृति—दुष्टता और क्षमा, धर्म का मूल दान, दया और दम, काम का मूल वित्त, शरीर और वय तथा मोक्ष का मूल सर्वक्रियाओं से उपरम है।
इत्यादिरूप:, तदर्थमनुष्ठानं वा अर्थादिरेव व्यवसाय उच्यते इति। ऋग्वेदाद्याहितो निर्णयो व्यापारो वा ऋग्वेदादिरेवेति। ज्ञानादीनि सामयिको व्यवसाय:, तत्र ज्ञानं व्यवसाय एव, पर्यायशब्दत्वात्, दर्शनमपि श्रद्धानलक्षणं व्यवसाय:, व्यवसायांशत्वात्तस्येति प्रतिपादितमेव, चारित्रमपि समभावलक्षणो व्यवसाय एव, बोधस्वभावस्यात्मन: परिणतिविशेषत्वात्, यच्चोच्यते सच्चरणमणुट्ठाणं विहिपडिसेहाणुगं तत्थ ( ) त्ति तद् बाह्यचारित्रापेक्षमवगन्तव्यमिति। अथवा ज्ञानादौ विषये यो व्यवसायो बोधोऽनुष्ठानं वा स विषयभेदात् त्रिविध इति। सामयिकता चास्य सम्यम्मिथ्याशन्दलाञ्छितस्य ज्ञानादित्रयस्य सर्वसमयेष्वपि भावादिति।
अर्थ आदि के लिए अनुष्ठान अथवा अर्थ आदि ही व्यवसाय कहे जाते हैं। ऋग्वेद आदि से स्थापित निर्णय या व्यापार ऋग्वेद आदि ही है। ज्ञान आदि सामयिक व्यवसाय ही है। यहां ज्ञान व्यबसाय ही है। क्योंकि उसका पर्यायवाची शब्द है। दर्शन भी श्रद्धान लक्षण व्यवसाय है क्योंकि वह व्यवसाय का अंश है, यह प्रतिपादित ही है। चारित्र भी समभाव लक्षण व्यवसाय ही है क्योंकि वह ज्ञान स्वभाव आत्मा की परिणति विशेष है क्योंकि कहते भी हैं कि समग्र चरित्र का अनुष्ठान विधि-प्रतिषेध का अनुगामी है। यह बाह्य चारित्र अपेक्षा ज्ञातव्य है। अथवा ज्ञानादि विषय जो व्यवसाय अथवा ज्ञान अनुष्ठान है, वह विषय भेद से तीन प्रकार का है। इसकी सामयिकता सम्यक्-मिथ्या शब्द से चिन्हित भाव से होती है।
अर्थस्य राजलक्ष्म्यादेर्योनि: उपायोऽर्थयोनि:, साम प्रियवचनादि, दण्डो वधादिरूप: परनिग्रह:, भेदो जिगीषितशत्रुपरिवर्गस्य स्वाम्यादिस्नेहापनयनादि:, क्वचित्तु दण्डपदत्यागेन प्रदानेन सह तिस्रोऽर्थयोनय: पठ्यन्ते, भवन्ति चात्र श्लोका:—
अर्थ-राजलक्ष्मी आदि की योनि-उपाय अर्थयोनि है। साम—प्रियवचन आदि, दंड-वध आदि रूप परनिग्रह, भेद-जीते हुए शत्रुवर्ग का स्वामी आदि से स्नेह का अपनयन आदि, कहीं दंड-पदत्याग के द्वारा, प्रदान के साथ तीन अर्थ योनियां कही जाती हैं। यहां श्लोक इस प्रकार है—
परस्परोपकाराणां दर्शनं गुणकीर्त्तनम्।
सम्बन्धस्य समाख्यान मायत्या: संप्रकाशनम्।।
( )
अस्मिन्नेवं कृते इदमावयोर्भविष्यतीत्याशाजनन-मायतिसंप्रकाशनमिति,
साम प्रयोगज्ञों ने पांच प्रकार का साम कहा है। वह इस प्रकार है—१. परोपकार दर्शन २. गुणोत्कीर्तन ३. संबंध समाख्यान ४. आयति संप्रकाशन—हमारे ऐसा करने पर यह ऐसा होगा, ऐसी आशा का प्रादुर्भाव। ५. अर्पण-वाणी की कुशलता (चालाकी) से आपका अच्छा हो, ऐसा (कहना) यह अर्पण है।
वाचा पेशलया साधु तवाहमिति चार्पणम्।
इति सामप्रयोगज्ञ: साम पञ्चविधं स्मृतम्।।
वधश्चैव परिक्लेशो धनस्य हरणं तथा।
इति दण्डविधानज्ञैर्दण्डोऽपि त्रिविध: स्मृत:।।
स्नेहरागापनयनं संहर्षोत्पादनं तथा।
सन्तर्जनं च भेदज्ञै्र्भेदस्तु त्रिविध: स्मृत:।।
( )
दंडविधानज्ञों ने दंड के भी तीन प्रकार कहे हैं—
१. वध २. परिक्लेश ३. अर्थहरण
भेदज्ञों ने भेद के तीन भेद कहे हैं—
१. स्नेहरागापनयन २. संहर्षोत्पादन ३. संतर्जन।
संहर्ष: स्पर्द्धा, सन्तर्जनं च अस्यास्मन्मित्रविग्रहस्य परित्राणं मत्तो भविष्यतीत्यादिरूपमिति, प्रदानलक्षण-मिदम्—
संहर्ष का अर्थ है स्पर्धा और संतर्जन अर्थात् प्रदान का लक्षण इस प्रकार है—
य: सम्प्राप्तो धनोत्सर्ग: उत्तमाधममध्यम:।
प्रतिदानं तथा तस्य गृहीतस्यानुमोदनम्।।
द्रव्यदानमपूर्वं च, स्वयंग्राहप्रवर्त्तनम्।
देयस्य प्रतिमोक्षश्च, दानं पञ्चविधं स्मृतम्।।
()
१. धनोत्सर्ग—उत्तम, मध्यम और अधम (उपायों) से जो संप्राप्त है उस धन का विसर्जन करना।
२. प्रतिदान—गृहीत धन का अनुमोदन।
३. अपूर्वद्रव्यदान—अपूर्व द्रव्य का दान करना।
४. स्वयं ग्राहप्रवर्तन
५. देय प्रतिमोक्ष
ये पंचविध दान हैं।
धनोत्सर्गो धनसम्पत्, स्वयंग्राहप्रवर्तनम् परस्वेषु, देयप्रतिमोक्ष ऋणमोक्ष इति। प्रयोगश्चासामेवम्—
धनोत्सर्ग—धन-सम्पत्ति या धनदौलत, स्वयं ग्राहप्रवर्तन—दूसरों के धन में देय प्रतिमोक्ष-ऋण चुकाना। इनका प्रयोग इस प्रकार है—
उत्तमं प्रणिपातेन, शूरं भेदेन योजयेत्।
नीचमल्पप्रदानेन, समं तुल्यपराक्रमै:।।
()
उत्तम व्यक्ति को विनम्रता से (नमस्कारपूर्वक), शूरवीर को भेद से, नीच व्यक्ति को कुछ देकर तथा समान धर्मा को तुल्य पराक्रम से नियोजित करना चाहिए।
सू. ४०९,४०२. तिविहा पोग्गला....आयप-तिट्ठिया।
(टी.) अनन्तरं जीवा धर्म्मत: प्ररूपिता:, इदानीं पुद्गलांस्तथैव प्ररूपयन्नाह—तिविहा पुग्गलेत्यादि। प्रयोगपरिणता: जीवव्यापारेण तथाविधपरिणतिमुपनीता:, यथा पटादिषु कर्म्मादिषु वा, मीस त्ति प्रयोग-विस्रसाभ्यां परिणता:, यथा पटपुद्गला एव प्रयोगेण पटतया विस्रसापरिणामेन चाऽभोगेऽपि पुराणतयेति, विस्रसा स्वभाव:, तत्परिणता अभ्रेन्द्रधनुरादिवदिति।
अनन्तर सूत्र में जीव धर्मों की प्ररूपणा की गई। अब पुद्गल की उसी प्रकार प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—'तिविहा....' प्रयोग परिणता—जीव की प्रवृत्ति से उस परिणति को प्राप्त जैसे वस्त्र आदि में अथवा कर्म आदि में। मीस अर्थात् मिश्र-प्रयोग और स्वभाव दोनों से। जैसे—वस्त्र के पुद्गल ही प्रयोग से पट रूप में और विस्रसा परिणाम से बिना भोगे भी पुराने रूप में परिणत होते हैं। विस्रसा-स्वभाव, उससे परिणत जैसे आकाश में इन्द्रधनुष आदि।
पुद्गलप्रस्तावाद्विस्रसापरिणतपुद्गलरूपाणां नरका-वासानां प्रतिष्ठाननिरूपणायाह-तिपतिट्ठियेत्यादि स्फुटम्, केवलं नरका नरकावासा:, आत्मप्रतिष्ठिता: स्वरूप-प्रतिष्ठिता:।
पुद्गल के प्रस्ताव से स्वाभाविक परिणत पुद्गलरूप नरकावासों के प्रतिष्ठानों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तिपतिट्ठिये इत्यादि'। ये स्पष्ट हैं। केवल नरक का तात्पर्यं है नरकावास। आत्मप्रतिष्ठित अर्थात् स्वरूप में प्रतिष्ठित।
तत्प्रतिष्ठानं नयैराह—णेगमेत्यादि, नैकेन सामान्य-सामान्यविशेष-विशेषग्राहकत्वात् तस्याऽनेकेन ज्ञानेन मिनोति परिच्छिनत्तीति नेकम:, अथवा निगमा: निश्चितार्थबोधास्तेषु कुशलो भवो वा नेगम:, अथवा नैको गम: अर्थमार्गो यस्य स प्राकृतत्वेन नैगम: १,
उसके प्रतिष्ठान को नयों से कहते हैं—णेगम इत्यादि। नैकम—सामान्य, सामान्य-विशेष या विशेष ग्राही होने से एक से नहीं, अनेक ज्ञान से निश्चय करता है, अत: नेकम है। अथवा निगम का तात्पर्य है कि निश्चित अर्थ का बोध या उसमें कुशल होना नैगम है। अथवा जिसका एक गम-अर्थ मार्ग नहीं है, वह नैगम है। प्राकृत के कारण 'णेगम' है।
संग्रहणं भेदानां सङ्गृह्णाति वा तान् संगृह्यन्ते वा ते येन स सङ्ग्रहो महासामान्यमात्राभ्युपगमपर इति २,
भेदों का संग्रहण संग्रहनय है। अथवा जो उनका संग्रहण करता है वह अथवा जिसके द्वारा भेदों का संग्रहण किया जाता है, वह संग्रह महा सामान्य (महासत्ता) मात्र को स्वीकार करने वाला है।
व्यवहरणं व्यवह्रियते वा स व्यवह्रियते वा तेन विशेषेण वा सामान्यमवह्रियते निराक्रियतेऽनेनेति लोकव्यवहारपरो वा व्यवहारो विशेषमात्राभ्युपगमपर: ३, एतेषां नयानां मतेनेति गम्यम्।
व्यवहरण का अर्थ है व्यवहार, जो व्यवहार—भेद करता है अथवा जिसके द्वारा विशेष रूप से व्यवहार किया जाता है अथवा जिसके द्वारा सामान्य का व्यवहरण-निराकरण किया जाता है, वह लोक व्यवहारपरक व्यवहार नय है। अथवा विशेष मात्र को मान्य करने वाला व्यवहार नय है। इन नयों के मत के द्वारा यह गम्य है।
ऋजु अवक्रमभिमुखं श्रुतं श्रुतज्ञानं यस्येति ऋजुश्रुत:, ऋजु वा अतीतानागतवक्र-परित्यागाद्वर्त्तमानं वस्तु सूत्रयति गमयतीति ऋजुसूत्र:, स्वकीयं साम्प्रतं च वस्तु नान्यदित्यभ्युपगमपर: ४,
ऋजु (नय) जो वक्र नहीं है, सरल है, अभिमुख है। श्रुत—जिसका श्रुतज्ञान अर्थात् जिसका ज्ञान सरल होता है, वह ऋजुश्रुत है अथवा ऋजु का तात्पर्यं है जो अतीत और अनागत वक्र के परित्याग से वस्तु के वर्तमानरूप को सूत्रित प्रतिपादित करता है, वह ऋजुसूत्र (नय) है। वस्तु स्वकीय (जिसका स्वयं का स्वरूप है) तथा वर्तमान में है उससे भिन्न नहीं है—ऐसी अवधारणावाला है।
शप्यते अभिधीयतेऽभिधेयमनेनेति शब्दो वाचको ध्वनि:, नयन्ति परिच्छिन्दन्त्यनेकधर्मात्मकं सद्वस्तु सावधारण-तयैकेन धर्म्मेणेति नया:, शब्दप्रधाना नया: शब्दनया:, ते च त्रय:—शब्द-समभिरूढैवंभूताख्या:, तत्र शपनमभिधानं शप्यते वा य: शप्यते वा येन वस्तु स शब्द:, तदभिधेयविमर्शपरो नयोऽपि शब्द एवेति, स च भावनिक्षेपरूपं वरत्तमानमभिन्नलिङ्गवाचकं बहुपर्यायमपि च वस्त्वभ्युप-गच्छतीति ५,
जिसके द्वारा अभिधेय का आह्वान किया जाता है, कहा जाता है, वह शब्द है, यह ध्वनि का वाचक है। जिनके द्वारा अनेक धर्मात्मक (अनन्त धर्मात्मक) सद्वस्तु के किसी एक धर्म के द्वारा अवधारणापूर्वक ज्ञान किया जाता है वह नय है, शब्द प्रधान नय शब्द नय है।
वे तीन प्रकार के हैं—१. शब्द, २. समभिरूढ़ और ३. एवंभूत। शपन का तात्पर्यं है अभिधान। जो वस्तु का आह्वान करता है अथवा जिसके द्वारा वस्तु का आह्वान किया जाता है, वह शब्द है। उसका अभिधेय विमर्शपरक नय भी शब्द ही है। वह शब्द नय भाव निक्षेप रूप, वर्तमानकालीन और अभिन्नलिंग वाचक होने पर भी बहुपर्यायवाली वस्तु को स्वीकार करता है।
वाचकं वाचकं प्रति वाच्यभेदं समभिरोहति आश्रयति य: स समभिरूढ:, स ह्यनन्तरोक्तविशेषण-स्यापि वस्तुन: शक्र-पुरन्दरादिवाचकभेदेन भेदमभ्युप-गच्छति घट-पटादिवदिति ६। यथा शब्दार्थो घटते चेष्टत इति घट इत्यादिलक्षण:।
जो वाचक-वाचक के प्रति वाच्य भेद का अभिरोहण करता है, आश्रय देता है, वह समभिरूढ़ नय है। वह अनन्तर उक्त विशेषण वाली वस्तुओं का भी शक्र, पुरन्दर आदि वाचक भेद से घट-पट आदि की भांति भेद स्वीकार करता है। शब्द का अर्थ जैसे घटित होता है, चेष्टा करता है, वह घट इत्यादि लक्षण है।
एवमिति तथाभूत: सत्यो घटादिरर्थो नान्यथेत्येबमभ्युपगमपर एवंभूतो नय:, अयं हि भावनिक्षेपादिविशेषणोपेतं व्युत्पत्त्यर्थाविष्टमेवार्थ-मिच्छति, जलाहरणादिचेष्टावन्तं घटमिवेति ७। तत्राद्य-त्रयस्याशुद्धत्वात् प्रायो लोकव्यवहारपरत्वाच्च पृथिवी-प्रतिष्ठितत्वं नरकाणामिति मतम्। चतुर्थस्य शुद्धत्वात् आकाशस्य च गच्छतां तिष्ठतां वा सर्वभावानामैकान्ति-काधारत्वात् भुवोऽनैकान्तिकत्वाच्चाकाशप्रतिष्ठितत्व-मिति, त्रयाणां तु शुद्धतरत्वात् सर्वभावनां स्वभाव-लक्षणाधिकरणस्यान्तरङ्गत्वादव्यभिचारित्वाच्च आत्म-प्रतिष्ठितत्वमिति, न हि स्वस्वभावं विहाय परस्वभावा-धिकरणा भावा: कदाचनापि भवन्तीति, यत आह—
इस प्रकार एवंभूत नय तथाभूत सत्य घट आदि अर्थ अन्यथा नहीं, ऐसे अभ्युपगम युक्त है। यह भावनिक्षेप आदि विशेषण युक्त व्युत्पत्ति अर्थ से युक्त अर्थ को ही चाहता है, जैसे—जलाहरण आदि चेष्टा (क्रिया) वान घट है। यहां प्रथम तीन नय आशुद्ध होने से प्राय: लोक व्यवहारपरक होने से नारकों (नरकभूमियों) की पृथ्वी प्रतिष्ठिता मानी गई है। चतुर्थ ऋजुसूत्र नय शुद्ध होने से आकाश सभी पदार्थों का ऐकांतिक आधार होने से, आकाश प्रतिष्ठितता मानी गई है क्योंकि पृथ्वी ऐकांतिक आधार नहीं है। शेष तीन नय शुद्धतर होने से समस्त पदार्था के स्वभावलक्षण के अधिकरण की अंतरंगता और अव्यभिचारिता के कारण आत्म प्रतिष्ठिता है। पदार्थ अपने स्वभाव को छोड़कर कभी भी पर स्वभाव अधिकरण वाले नहीं होते हैं। क्योंकि कहा भी है—
वत्थुं वसति सभावे सत्तातो चेतणाव्व जीवम्मि।
ण विलक्खणत्तणातो भिण्णे छायातवे चेव।।
(विभा. २७१३)
प्रत्येक वस्तु अपने आत्मस्वभाव में ही रहती है क्योंकि उसकी वहीं सत्ता है, जैसे—जीव में चेतना। कोई भी वस्तु अपने से भिन्न स्वरूपवाली वस्तु में नहीं रहती, जैसे आतप में छाया।
सू. ४०३-४०९. तिविधे मिच्छत्ते....भावण्णाणे।
(टी.) नरकेषु च मिथ्यात्वाद् गतिर्जन्तूनां भवतीति अथवा नया मिथ्यादृश इति सम्बन्धान्मिथ्यात्वस्वरूप-माह—तिविहे मिच्छत्ते इत्यादिसूत्राणि सप्त सुगमानि, नवरं मिथ्यात्वं विपर्यस्तश्रद्धानमिह न विवक्षितम्, प्रयोग-क्रियादीनां वक्ष्यमाणतद्धेदानां असम्बध्यमानत्वात्, ततोऽत्र मिथ्यात्वं क्रियादीनामसम्यग्रूपता, मिथ्या-दर्शनानाभोगादिजनितो विपर्यासो दुष्टत्वमशोभनत्वमिति भाव:। अकिरिय त्ति नञिह दु:शब्दार्थो यथा अशीला दु:शीलेत्यर्थ:, ततश्चाक्रिया दुष्टक्रिया मिथ्यात्वाद्युपहत-स्यामोक्षसाधकमनुष्ठानम्, यथा मिथ्यादृष्टेज्ञार्नमप्य-ज्ञानमिति, एवमविनयोऽपि, अज्ञानम् असम्यग्ज्ञानमिति।
मिथ्यात्व से जीवों की नरक में गति होती है अथवा नय मिथ्यादृष्टि है। इस संबंध से मिथ्यात्व का स्वरूप कहते हैं—'तिविहे मिच्छत्ते इत्यादि'। ये सात सूत्र सुगम हैं। तथापि यहां विपरीत श्रद्धान रूप मिथ्यात्व विवक्षित नहीं है। वक्ष्यमाण प्रयोग क्रिया आदि के भेदों की यहां संबद्धता नहीं है। अत: यहां मिथ्यात्व क्रिया आदि की असम्यक्-रूपता है। मिथ्यादर्शनों का अनाभोगादि जनित विपर्यास दुष्टता, अशोभनता है यह तात्पर्य है। यहां अकिरिय में न शब्द दु:शब्द के अर्थ में है जैसे अशील, दु:शील। अक्रिया अर्थात् दुष्ट क्रिया-मिथ्यात्व आदि से उपहत का अमोक्ष साधक अनुष्ठान, जैसे—मिथ्यादृष्टि का ज्ञान भी अज्ञान है, इसी प्रकार अविनय भी। आज्ञान अर्थात् असम्यक् ज्ञान।
अक्रिया हि अशोभना क्रियैवाऽतोऽक्रिया त्रिविधे-त्यभिधायापि प्रयोगेत्यादिना क्रियैवोक्तेति, तत्र वीर्यान्तरायक्षयोपशमाविर्भूतवीर्येणात्मना प्रयुज्यते व्यापार्यत इति प्रयोगो मनोवाक्कायलक्षण:, तस्य क्रिया करणं व्यापृतिरिति प्रयोगक्रिया, अथवा प्रयोगै: मन: प्रभृतिभि: क्रियते बध्यते इति प्रयोगक्रिया, कर्म्मेत्यर्थ:, सा च दुष्टत्वादक्रिया, अक्रिया च मिथ्यात्वमिति सर्वत्र प्रक्रम:, समुदाणं ति प्रयोगक्रिययेकरूपतया गृहीतानां कर्म्मवर्ग्गणानां समिति सम्यक् प्रकृतिबन्धादिभेदेन देश-सर्वोपघातिरूपतया च आदानं स्वीकरणं समुदानं निपातनात्तदेव क्रिया कर्म्मेति समुदानक्रियेति।
अक्रिया अशोभन क्रिया ही है। अत: अक्रिया तीन प्रकार की है, यह बताकर भी प्रयोग इत्यादि को क्रिया ही कहा है। वीर्यान्तराय कर्म के क्षयोपशम से उत्पन्न, स्व के द्वारा जो व्यापार किया जाता है, वह प्रयोग है। प्रयोग मन, वचन और काय लक्षण है। उसकी क्रिया करण-व्यापार रूप प्रयोग क्रिया है अथवा मन आदि प्रयोगों से जो की जाती है, बांधी जाती है, वह प्रयोग क्रिया है। इसका अर्थ कर्म भी है। वह दुष्ट होने से अक्रिया है। अक्रिया मिथ्यात्व है, यह सर्वत्र प्रक्रम है। समुदान-प्रयोग क्रिया की एकरूपता से गृहीत कर्म वर्गणा के सम अर्थात् सम्यक् प्रकृतिबंध आदि भेद से और देशघाती, सर्वघाती रूप से आदान-स्वीकरण समुदान है। यह निपात से सिद्ध है। क्रिया अर्थात् कर्म यानि समुदान क्रिया।
आज्ञानाद्या चेष्टा कर्म्म वा सा आज्ञानक्रियेति।
प्रयोगक्रिया त्रिविधा व्याख्यातार्था।।
आज्ञान से जो चेष्टा अथवा कर्म है वह आज्ञान क्रिया है। तीन प्रकार की प्रयोग क्रिया व्याख्यात है।
नास्त्यन्तरं व्यवधानं यस्या: साऽनन्तरा, सा चासौ समुदानक्रिया चेति विग्रह:, प्रथमसमयवर्त्तिनीत्यर्थ:, द्वितीयादिसमयवर्तिनी तु परम्परसमुदानक्रियेति, प्रथमाप्रथमसमयापेक्षया तु तदुभयसमुदानक्रियेति।
जिसमें अंतर-व्यवधान नहीं है, वह अनन्तरा है। जो अनन्तरा समुदान क्रिया है, वह अनन्तर समुदान क्रिया है। यह इसका समास विग्रह है। इसका दूसरा अर्थ प्रथम समयवर्तिनी है। द्वितीय आदि समयवर्तिनी परंपर समुदान क्रिया है। तदुभयसमुदानक्रिया-प्रथम, अप्रथम समय की अपेक्षा से है।
मइअन्नाणकिरिय त्ति—
मतिअज्ञानक्रिया
अविसेसिता मति च्चिय सम्मद्दिट्ठिस्स सा मतीणाणं।
मतिअण्णाणं मिच्छदिट्ठिस्स सुतं पि एमेव।।
(विभा. ११३)
अविशेषित-विशेषरहित मति केवल मति ही है। विशेषित-विशेषण आदि मति अर्थात् सम्यक्-दृष्टि की मति मतिज्ञान तथा मिथ्यादृष्टि की मति मति-अज्ञान कहलाती है। श्रुत को भी इसी प्रकार जानना चाहिए।
मत्यज्ञानात् क्रिया अनुष्ठानं मत्यज्ञानक्रिया, एवमितरे अपि, नवरं विभङ्गो मिथ्यादृष्टेरवधि:, स एवाज्ञानं विभङ्गाज्ञानमिति।
मतिअज्ञान से क्रिया-अनुष्ठान मतिआज्ञानक्रिया है। इसी प्रकार दूसरी क्रिया भी है। तथापि मिथ्यादृष्टि का अवधि (ज्ञान) विभंग है। यही अज्ञान विभंग आज्ञान है।
व्याख्यातमक्रियामिथ्यात्वम्, अविनयमिथ्यात्व-व्याख्यानायाह—अविणयेत्यादि, विशिष्टो नयो विनय: प्रतिपत्तिविशेष:, तत्प्रतिषेधादविनय:, देशस्य जन्म-क्षेत्रादेस्त्यागो देशत्याग:, स यस्मिन्नविनये प्रभुगालीदानादावस्ति स देशत्यागी। निर्गत आलम्बनाद् आश्रयणीयात् गच्छ-कुटुम्बकादेरिति निरालम्बन:, तद्भावो निरालम्बनता, आश्रयणीयानपेक्षत्वमिति भाव:, पुष्टालम्बनाभावेन वोचितप्रतिपत्तिभ्रंश:। प्रेम च द्वेषश्च प्रेमद्वेषम्, नानाप्रकारं प्रेमद्वेषं नानाप्रेमद्रेषमविनय:, इयमत्र भावना—
अक्रिया मिथ्यात्व की व्याख्या की गई। अविनय मिथ्यात्व की व्याख्या के लिए कहते हैं—अविणए इत्यादि'। विशिष्ट नय विनय प्रतिपत्ति विशेष है। उसका प्रतिषेध अविनय है। देशका—जन्मक्षेत्र आदि का त्याग देशत्याग है। जिस अविनय में स्वामी को अपशब्द कथन आदि है, वह देशत्यागी है। जो आलंबन-आश्रयणीय-गच्छ, कुटुम्ब आदि से रहित है, वह निरालंब है। उसका भाव निरालंबनता है। आश्रयणीय की अनपेक्षता यह इसका भावार्थ है। अथवा पुष्ट आलंबन के अभाव में उचित परिपाटी का भ्रंश है। प्रेम और द्वेष प्रेमद्वेष है। विविध प्रकार का प्रेमद्वेष नाना प्रेमद्वेष अविनय है। इसकी भावना इस प्रकार है—
आराध्यविषयमाराध्यसंमतविषयं वा प्रेम तथाऽऽराध्यासम्मतविषयो द्वेष इत्येवं नियतावेतौ विनय: स्यात्, उक्तं च—
आराध्य (पूज्य) विषय अथवा आराध्य सम्मत विषय प्रेम है तथा आराध्य असम्मत विषय द्वेष है। इस प्रकार इन दोनों का विनय है। कहा भी है—
सरुषि नुति: स्तुतिवचनं तदभिमते प्रेम तद्द्विषि द्वेष:।
दानमुपकारकीर्त्तनममन्त्रमूलं वशीकरणम्।।
()
रोष करने पर स्तुति अथवा प्रणति, उनके अभिमत में अनुराग, उनके द्विष्ट में द्वेष, दान, उपकार, कीर्तन ये वशीकरण के मूल मंत्र है।
नानाप्रकारौ तु तावाराध्यतत्संमतेतरलक्षणविशेषान- पेक्षत्वेनानियतविषयावविनय इति।
प्रेम और द्वेष के नाना रूप से आराध्य और सम्मत इतर लक्षण विशेष की अपेक्षा से अभिमत विषयवाला अविनय है। (प्रिय के साथ प्रेम और अप्रिय के साथ द्वेष इस सामान्य नियम का अतिक्रमण कर प्रिय के साथ द्वेष और अप्रिय से प्रेम अविनय है।)
अज्ञानमिथ्यात्वमित उच्यते—अन्नाणेत्यादि, ज्ञानं हि द्रव्यपर्यायविषयो बोध:, ततन्निषेधोऽज्ञानम्, तत्र विवक्षितद्रव्यं देशतो यदा न जानाति तदा देशाज्ञानमकारप्रश्लेषात्, यदा च सर्वतस्तदा सर्वाज्ञानम्, यदा विवक्षितपर्यायतो न जानाति तदा भावाज्ञानमिति, अथवा देशादिज्ञानमपि मिथ्यात्वविशिष्टमज्ञानमेवेति अकारप्रश्लेषं विनापि न दोष इति।
आज्ञान मिथ्यात्व को कहते हैं—'अन्नाणे इत्यादि'। ज्ञान द्रव्यपर्याय विषयक बोध है। उसका निषेध (प्रतिपक्षी) अज्ञान है। जब विवक्षित द्रव्य को देशत: नहीं जानता है, तब देशज्ञान है। यहां अकार प्रश्लेष के कारण है। जब विवक्षित द्रव्य को सर्वथा नहीं जानता है, तब सर्व अज्ञान है। जब विवक्षित द्रव्य को पर्यायत: नहीं जानता है, तब भाव आज्ञान है। अथवा देश आदि ज्ञान भी मिथ्या विशिष्ट आज्ञान ही है। अत: अकार प्रश्लेष के बिना भी दोष नहीं है।
४१०-४१७. तिविहे धम्मे....कामविणिच्छए।
(टी.) उक्तं मिथ्यात्वम्, तच्चाधर्म्मं इति तद्विपर्ययमधुना धर्म्ममाह—तिविहे धम्मे इत्यादि, श्रुतमेव धर्म्म: श्रुतधर्म्म: स्वाध्याय:, एवं चरित्रधर्म्म: क्षान्त्यादिश्रमणधर्म:, अयं च द्विविधोऽपि द्रव्य-भावभेदे धर्म्मे भावधर्म्म उक्त:, यदाह—
मिथ्यात्व का प्रतिपादन किया गया और वह अधर्म है। अत: उसके प्रतिपक्षी धर्म को कहते हैं—'तिविहे धम्मे' इत्यादि। श्रुत ही धर्म श्रुतधर्म स्वाध्याय है और इसी प्रकार क्षांति आदि श्रमणधर्म चारित्रधर्म है। यह भी द्रव्य और भावभेद से दो प्रकार का होने पर भावधर्म को कहा है। क्योंकि कहते हैं—
दुविहो उ भावधम्मो सुयधम्मो खलु चरित्तधम्मो य।
सुयधम्मो सज्झाओ चरित्तधम्मो समणधम्मो।।
(दनि. ४३)
भावधर्म (लोकोत्तरधर्म) दो प्रकार का है—श्रुतधर्म और चारित्रधर्म। श्रुतधर्म स्वाध्याय रूप है। क्षमा, मुक्ति आदि दश श्रमणधर्मों का समावेश चारित्रधर्म में होता है।
अस्तिशब्देन प्रदेशा उच्यन्ते, तेषां कायो राशि-रस्तिकाय:, स चासौ संज्ञया धर्म्मश्चेत्यस्तिकायधर्म्म:, गत्युपष्टम्भलक्षणो धर्म्मास्तिकाय इत्यर्थ:, अयं च द्रव्यधर्म्म इति।
'अस्ति' शब्द प्रदेश वाचक है। उनकी काय-राशि अस्तिकाय है। वह इस संज्ञा से धर्म है, अत: अस्तिकाय धर्म है। धर्मास्तिकाय गति अवलंबन लक्षण वाला है। वह द्रव्य धर्म है।
अनन्तरं श्रुतधर्म्म-चारित्रधर्म्मावुक्तौ, अधुना तद्विशेषानाह—तिविहे उवक्कमे इत्यादिसूत्राणि अष्टौ सुगमानि, परम् उपक्रमणमुपक्रम: उपायपूर्वक आरम्भ: धर्म्मे श्रुत-चारित्रात्मके भव: स वा प्रयोजनमस्येति धार्म्मिक:, श्रुत-चारित्रार्थ आरम्भ इत्यर्थ:, तथा न धार्मिक: अधार्मिक: असंयमार्थ:, तथा धार्मिकश्चासौ देशत: संयमरूपत्वात् अधार्मिकश्च तथैवासंयमरूपत्वात् धार्मिकाधार्मिक:, देशविरत्यारम्भ इत्यर्थ:।
अनन्तर सूत्र में श्रुतधर्म और चारित्रधर्म कहा गया। अब उनके विशेष भेदों को कहते हैं—'तिविहे उवक्कमे' इत्यादि। ये आठ सूत्र सुगम हैं, किंतु उपक्रमण उपक्रम-उपाय पूर्वक प्रारंभ है। श्रुत, चारित्रात्मक धर्म में जो है अथवा श्रुत, चारित्र धर्म जिसका प्रयोजन है, वह धार्मिक है। इसका तात्पर्य है श्रुत, चारित्र के लिए आरंभ (करना।) तथा न धार्मिक अधार्मिक है, यह असंयम के लिए उपक्रम है। देशत: संयम के कारण धार्मिक और असंयम के कारण अधार्मिक धार्मिकाधार्मिक—देशविरति का उपक्रम है।
अथवा नाम-स्थापना-द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावभेदात् षड्विध उपक्रम:, तत्र नाम-स्थापने सुज्ञाने, द्रव्योपक्रमस्तु ज्ञशरीर-भव्यशरीरव्यतिरिक्तस्त्रिधा सचित्ता-ऽचित्तमिश्रद्रव्यभेदात्, तत्र सचित्तद्रव्योपक्रमो द्विपद-चतुष्पदा-ऽपदभेदभिन्न:, पुनरेकैको द्विविध: परिकर्म्मणि वस्तुविनाशे च।
अथवा नाम, स्थापना, द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के भेद से उपक्रम छह प्रकार का है। नाम, स्थापना सुज्ञात है। द्रव्य उपक्रम के ज्ञशरीर, भव्यशरीर और तद्व्यतिरिक्त तीन प्रकार हैं। ज्ञशरीर, भव्यशरीर और तद्व्यतिरिक्त सचित्त, अचित्त और मिश्रद्रव्य के भेद से तीन प्रकार का है। सचित्त द्रव्य उपक्रम के तीन प्रकार हैं—द्विपद, चतुष्पद और अपद। पुन: एक-एक के दो भेद हैं—परिकर्म और वस्तुविनाश।
तत्र परिकर्म्म द्रव्यस्य गुणविशेषकरणम्, तस्मिन् सति, तद्यथा—घृताद्युपयोगेन पुरुषस्य वर्णादिकरणम्, एवं शुक-सारिकादीनां शिक्षागुणविशेषकरणम्, तथा चतुष्पदानां हस्त्यादीनामपदानां च वृक्षादीनां वृक्षायुर्वेदो-पदेशाद्वार्द्धक्यादिगुणापादनमिति, तथा वस्तुविनाशे च पुरुषादीनां खड्गादिभिर्विनाश एवोपक्रम:, एवमचित्त-द्रव्योपक्रम: पद्मरागादिमणे: क्षारमृत्पुटपाकादिना वैमल्यापादनं विनाशश्चेति, मिश्रद्रव्योपक्रमस्तु कटकादिविभूषितपुरुषादिद्रव्यस्यैवेति।
द्रव्य का गुणविशेषकरण परिकर्म है। उसके होने पर जैसे घृत आदि के उपयोग से पुरुष का वर्णादिकरण। इसी प्रकार शुक, सारिका आदि का शिक्षागुणविशेषकरण। चतुष्पद हाथी आदि का तथा अपद वृक्ष आदि का वृक्ष आयुर्वेद के उपदेशानुसार वार्धक्य आदि को दूर करना है। वस्तु विनाश में पुरुष आदि का तलवार आदि से विनाश सचित्त उपक्रम है। पद्मराग आदि मणि से विमलता और क्षारमृत्पुट पाक (आदि) से विनाश अचित्त द्रव्य उपक्रम है। करधनी आदि से विभूषित पुरुष आदि द्रव्य की भांति मिश्रद्रव्य उपक्रम है।
तथा क्षेत्रस्य शालिक्षेत्रादे: परिकर्म्म विनाशो वा क्षेत्रोपक्रम:। तथा कालस्य चन्द्रोपरागादिलक्षणस्योपक्रम: उपायेन परिज्ञानं कालोपक्रम:। तथा भावस्य प्रशस्ता-ऽप्रशस्तरूप-स्योपायत: परिज्ञानमेव भावोपक्रम:, स चाप्रशस्तो डोड्डिनी-गणिका-ऽमात्यदृष्टान्तादवसेय:, प्रशस्तश्च श्रुतादिनिमित्तमाचार्यादिभावोपक्रम इति, तथा च धार्मिकस्य संयतस्य यश्चारित्रद्यर्थ द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावानामुपक्रम उक्तस्वरूप: स धार्मिक एवोपक्रम:, तथा अधार्मिकस्य असंयतस्यासंयमार्थं य: सोऽधार्मिक एव, तथा धार्मिकाधार्मिकस्य देशविरतस्य य: स धार्मिकाधार्मिक इति।
क्षेत्र—शालिक्षेत्र आदि का परिकर्म अथवा विनाश क्षेत्रोपक्रम है। काल का चंद्र के उपराग-ग्रहण आदि लक्षण का उपक्रम उपाय के द्वारा परिज्ञान काल उपक्रम है। भाव का प्रशस्त, अप्रशस्त रूप का उपाय से परिज्ञान ही भावोपक्रम है। वह अप्रशस्त भाव उपक्रम डोड़िनी, गणिका और अमात्य के दृष्टांत से ज्ञातव्य है। प्रशस्त भावोपक्रम श्रुत आदि के निमित्त आचार्य आदि भावोपक्रम है। धार्मिक और संयमी का जो चारित्र आदि के लिए द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव का उक्त स्वरूप-वाला जो उपक्रम है वह धार्मिक उपक्रम ही है। अधार्मिक और असंयमी का असंयम के लिए जो उपक्रम है वह अधार्मिक उपक्रम ही है। धार्मिकाधार्मिक—देशविरति का जो उपक्रम है वह धार्मिकाधार्मिक उपक्रम है।
अथ स्वाम्यन्तरभेदेनोपक्रममेव त्रिधाऽऽह, तत्रात्मनोऽनुकूलोपसर्गादौ शीलरक्षणनिमित्तमुपक्रमो वैहानसादिना विनाश: परिकर्म्म वा आत्मार्थं वा उपक्रमोऽन्यस्य वस्तुन: आत्मोपक्रम इति। तथा परस्य परार्थं वोपक्रम: परोपक्रम इति। तदुभयस्य आत्म-परलक्षणस्य तदुभयार्थं वोपक्रमस्तदुभयोपक्रम इति। एवमिति उपक्रमसूत्रवत् आत्मपरोभयभेदेन वैयावृत्यादयो वाच्या:, व्यावृतस्य भाव: कर्म्म वा वैयावृत्यं भक्तादिभिरुपष्टम्भ:, तत्रात्मवैयावृत्यं गच्छनिर्गतस्यैव, परवैयावृत्यं ग्लानादिप्रतिजागरकस्य, तदुभयवैयावृत्यं गच्छवासिन इति। अनुग्रहो ज्ञानाद्युपकार:, तत्र आत्माऽनुग्रहोऽध्ययनादिप्रवृत्तस्य, परानुग्रहो वाचनादिप्रवृत्तस्य, तदुभयानुग्रह: शास्त्रव्याख्यान-शिष्यसङ्ग्रदिप्रवृत्तस्येति। अनुशिष्टि: अनुशासनम्, तत्र आत्मनो यथा—
यहां स्वामी के भेद से ही उपक्रम को तीन प्रकार का कहते हैं—आत्मोपक्रम-अनुकूल उपसर्ग आदि में शीलरक्षा के निमित्त उपक्रम वैहानस आदि द्वारा विनाश अथवा परिकर्म अथवा आत्मा के लिए अन्य वस्तु का उपक्रम आत्मोपक्रम है। दूसरे अथवा दूसरों के लिए उपक्रम परोपक्रम है। तदुभय-आत्मा और पर अथवा तदुभय के लिए उपक्रम तदुभय उपक्रम है। 'एवं' इस प्रकार उपक्रम सूत्र की तरह आत्मा, पर और उभय भेद से वैयावृत्य आदि वाच्य हैं। व्यावृत का भाव अथवा कर्म वैयावृत्य है। यह भक्त आदि से उपष्टम्भ-अवलंबन है। आत्म वैयावृत्य गच्छ से निर्गत के ही है। ग्लानादिक के लिए जागने वाले के परवैयावृत्य है। गच्छवासी के तदुभय वैयावृत्य है। ज्ञान आदि का उपकार अनुग्रह है। स्वयं की अध्ययन आदि में प्रवृत्ति आत्मानुग्रह है। दूसरों को वाचनादि देना परानुग्रह है। शास्त्र व्याख्यान, शिष्य संग्रह तदुभय अनुग्रह है। अनुशिष्टि अनुशासन है। आत्मानुशासन, जैसे—
बायालीसेसणसंकडम्मि गहणम्मि जीव! न हु छलिओ।
इण्हिं जह न छलिज्जसि भुंजंतो रागदोसेहिं।।
(ओनि. ५४५, पञ्च. ३५४)
हे जीव! संकट के समय में आहार ग्रहण करते समय तूं बयालीस दोषों से नहीं छला गया है। (तात्पर्यार्थ इन दोषों का परिहार किया है।) संप्रति आहार करते समय ऐसा करो जिससे राग-द्वेष के द्वारा छले न जाओ।
ति, तथा विधेयमिति शेष इति।
उसी प्रकार करना चाहिए, यह शेष है।
परानुशिष्टिर्यथा—
परानुशासन इस प्रकार है—
ता तंसि भाववेज्जो भवदुक्खनिपीडिया तुहं एते।
हंदि सरणं पवन्ना मोएयव्वा पयत्तेणं।।
(पञ्च. १३५१)
इसलिए तुम भाव वैद्य हो। भव दु:ख से त्रस्त ये साधु आदि तुम्हारी शरण में आए हुए हैं। उन्हें प्रयत्नपूर्वक मुक्त करना चाहिए। (संसार के दु:खों से मुक्ति का मार्ग दिखाना चाहिए।)
तदुभयानुशिष्टिर्यथा—
तदुभय अनुशिष्टि, जैसे—
कहकहवि माणुसत्ताइ पावियं चरणपवररयणं च।
ता भो एत्थ पमाओ कड्या वि न जुज्जए अम्हं।।
()
कैसे-कैसे भी मनुष्यत्व आदि प्राप्त किया और श्रेष्ठ चारित्र रत्न को पाया है, अत: हे शिष्यो! हमारे द्वारा चारित्र में कभी प्रमाद नहीं होना चाहिए।
उपालम्भ: इयमेवानौचित्यप्रवृत्तिप्रतिपादनगर्भा, स चात्मनो यथा—
उपालंभ—यह अनौचित्य प्रवृत्ति के प्रतिपादन के अंतर्गत है।
आत्मोपलंभ, जैसे—
चोल्लगदिट्ठंतेणं दुलहं लहिऊण माणुसं जम्मं।
जं न कुणसि जिणधम्मं अप्पा किं वेरिओ तुज्झ?।।
( )
चोल्लक दृष्टांत (चक्रवर्ती के घर का भोजन ब्राह्मण को दूसरी बार उपलब्ध होना दुष्कर है।) से दुर्लभ मनुष्य जन्म को यदि तुम प्राप्त कर जिनधर्म नहीं करते हो, क्या आत्मा तुम्हारी वैरी है? (यदि आत्मा का हित चाहते हैं तो धर्म करना चाहिए।)
परोपालम्भो यथा—
परोपालंभ, जैसे—
उत्तमकुलसंभूओ उत्तमगुरुदिक्खिओ तुमं वच्छ!।
उत्तमनाणगुणड्ढो कह सहसा ववसिओ एवं?।।
( )
हे वत्स! तुम उत्तम कुल में उत्पन्न हुए हो, उत्तम गुरु से दीक्षित हो, उत्तम ज्ञान गुणों से संपन्न हो, इस प्रकार कैसे सहसा छले गए हो।
तदुभयोपालम्भो यथा—
तदुभयोपालंभ, जैसे—
एगस्स कए नियजीवियस्स बहुयाओ जीवकोडीओ।
दुक्खे ठवंति जे के वि ताण किं सासयं जीयं?।।
( )
एक स्वयं के जीवन के लिए बहुत जीव कोटियों को दु:खी करते हो, क्या जीव शाश्वत है?
एवमित्यादिना पूर्वोक्तोऽतिदेशो व्याख्यात:, एवं चात्राक्षरघटना—यथैवोपक्रमे आत्म-पर-तदुभयैस्त्रय आलापका उक्ता:, एवमेकैकस्मिन् वैयावृत्यादिसूत्रे ते त्रयस्त्रयो वाच्या इति।
इस प्रकार इन गाथाओं से पूर्वोक्त कथन की व्याख्या की गई। यहां उनकी रचना बतलाई जा रही है। जैसे उपक्रम में आत्मा, पर और तदुभय ये तीन आलापक कहे गए हैं। इसी प्रकार वैयावृत्य आदि सूत्रों में वे तीन-तीन भेद वाच्य हैं।
अथ श्रुतधर्मभेदा उच्यन्ते—अर्थस्य लक्ष्म्या: कथा उपायप्रतिपादनपरो वाक्यप्रबन्धोऽर्थकथा, उक्तं च—
श्रुतधर्म भेद कहते हैं—अर्थ-लक्ष्मी की कथा उपाय प्रतिपादनपरक वाक्य प्रबंध अर्थकथा है। कहा भी है—
सामादि-धातुवादादि-कृष्यादिप्रतिपादिका।
अर्थापादानपरमा कथाऽर्थस्य प्रकीर्त्तिता।।
( )
साम आदि, खनिज विज्ञान आदि तथा कृषि आदि अर्थोपादनपर कथा को अर्थकथा कहा गया है।
तथा—
और—
अर्थाख्य: पुरुषार्थोऽयं प्रधान: प्रतिभासते।
तृणादपि लघुं लोके धिगर्थरहितं नरम्।।
( )
अर्थ नामक यह पुरुषार्थ लोक में प्रमुख कहा जाता है। अर्थहीन व्यक्ति का लोक में तिनके से भी कम मूल्य होता है। अर्थ रहित नर को धिक्कार है।
इयं च कामन्दकादिशास्त्ररूपा। एवं धर्मोपायकथा धर्म्मकथा, उक्तं च—
यह कामन्दक आदि शास्त्ररूप है। इसी प्रकार धर्मोपाय कथा धर्मकथा है। कहा भी है—
दया-दान-क्षमाद्येषु धर्माडे़गषु प्रतिष्ठिता।
धर्म्मोपादेयतागर्भा बुधैर्धर्म्मकथोच्यते।।
( )
विद्वानों ने धर्मकथा को दया, दान, क्षमा आदि धर्मांगों से प्रतिष्ठित धर्मोपादेयतागर्भित बतलाई है।
तथा—
और—
धर्माख्य: पुरुषार्थोऽयं, प्रधान इति गीयते।
पापसक्तं पशोस्तुल्यं, धिग्धर्मरहितं नरम्।।
( )
धर्म नामक यह पुरुषार्थ प्रधान कहा जाता है। धर्म रहित, पापासक्त मनुष्य पशुतुल्य है। धर्मरहित मनुष्य को धिक्कार है।
इयं चोत्तराध्ययनादिरूपाऽवसेयेऽवसेयेति। एवं काम-कथाऽपि, यदाह—
यह उत्तराध्ययन आदि रूप ज्ञातव्य है। 'एवं' इसी प्रकार कामकथा भी है, क्योंकि कहा है—
कामोपादानगर्भा च, वयोदाक्षिण्यसूचिका।
अनुरागेड्गिताद्युत्था, कथा कामस्य वर्णिता।।
( )
काम के उपादान से गर्भित, वय और दाक्षिण्य की सूचक, अनुराग, इंगित आदि से उत्पन्न कथा को कामकथा कहा गया है।
तथा—
और—
स्मितं न लक्षेण वचो न कोटिभिर्न
कोटिलक्षै: सविलासमीक्षितम्।
अवाप्यतेऽन्यैर्हृदयोपगूहनं न
कोटिकोट्याऽपि तदस्ति कामिनाम्।।
( )
कामियों के हृदय में गुप्त उस भाव को दूसरों के द्वारा लाखों हास्य (स्मित), करोड़ों वचनों, लाखों-करोड़ों कटाक्षों तथा कोटि-कोटि चेष्टाओं से भी नहीं जाना जाता है।
इयमपि वास्त्यायनादिरूपाऽवसेयेति, प्रकीर्णा वा तत्तदर्था वचनपद्धति: कथाचरित्रवर्णनरूपा वा।
इसे भी वात्स्यायन आदि रूप जानना चाहिए। अथवा काम और उसके वचनों की पद्धति प्रकीर्ण रूप में है। अथवा कथा चारित्र वर्णन रूप है।
अर्थादिविनिश्चया: अर्थादिस्वरूपपरिज्ञानानि, तानि च—
अर्थ आदि के विनिश्चय से अर्थ आदि के स्वरूप को जाना जाता है। वे इस प्रकार हैं—
अर्थानामर्जने दु:खमर्जितानां च रक्षणे।
नाशे दु:खं व्यये दु:खम्, धिगर्थं दु:खकारणम्।।
( )
अर्थ के अर्जन में दु:ख है। अर्जित धन की रक्षा में दु:ख है। अर्थ के नष्ट होने में और उसके व्यय में दु:ख है। दु:ख के कारण उस अर्थ को धिक्कार है।
तथा—
और—
धनदो धनार्थिना धर्म:, कामद: सर्वकामिनाम्।
धर्म एवापवर्गस्य पारम्पर्येण साधक:।।
(धर्म. १।२)
धनार्थियों का धर्म धन देना है। समस्त कामियों का धर्म कामना की संपूर्ति है। धर्म ही मोक्ष का पारंपरिक साधक है।
तथा—
और—
शल्यं कामा विषं कामा: कामा आशीविषोपमा:।
कामानभिलषन्तोऽपि निष्कामा यान्ति दुर्गतिम्।।
( )
काम शल्य रूप है। काम विष रूप है तथा आशीविष के सदृश है। काम की इच्छा करते हुए निष्काम साधक भी दुर्गति को प्राप्त होते हैं।
सू. ४१८. तहारूवं णं भते! ....समणाउसो!
(टी.) अनन्तरमर्थादिविनिश्चय उक्त इति तत्कारणफलपरम्परां त्रिस्थानकानवतारिणीमपि प्रसङ्गतो भगवत्प्रश्नद्वारेण निरूपयन्नाह-तहारूवेत्यादि पाठसिद्धम्, केवलं पर्युपासना सेवा, श्रवणं फलं यस्या: सा तथा, साधवो हि धर्म्मकथादिकं स्वाध्यायं कुर्वन्तीति श्रवणं तत्सेवायां भवतीति, ज्ञानं श्रुतज्ञानम्, विज्ञानम् अर्थादीनां हेयोपादेयत्वविनिश्चय:, एवमिति पूर्वोक्तेनाऽभिलापेन 'से णं भते! विन्नाणे किंफले?, पच्चक्खाणफले' इत्यादिना, इयं गाथा अनुगन्तव्या अनुसरणीया, एतद्गाथोक्तानि पदान्यध्येतव्यानीत्यर्थ:, सवणेत्यादि, भावितार्था, नवर प्रत्याख्यानं निवृत्तिद्वारेण प्रतिज्ञाकरणम्, संयम: प्राणातिपाताद्यकरणम्, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में अर्थ आदि के विनिश्चय का कथन किया गया है। उसकी त्रिस्थानकावतारिणी कारण फल परंपरा का भी प्रसंगवश भगवान के प्रश्नद्वारों का निरूपण करते हुए कहा है—'तहारूव' आदि। यह पाठ सिद्ध है। केवल पर्युपासना सेवा, श्रवण जिसका फल है, वह है। साधु भी धर्मकथा आदि स्वाध्याय करते हैं। उनकी सेवा से श्रवण होता है। ज्ञान का तात्पर्य है श्रुतज्ञान। अर्थ आदि का हेय-उपादेयत्व विनिश्चय विज्ञान है। एवं अर्थात् पूर्वोक्त आलापक—से णं भंते!' ....इत्यादि से है। यह गाथा अनुगंतव्य/अनुसरणीय है। अर्थात् इस गाथा में वर्णित पद पठनीय है। 'सवण' इत्यादि भावित अर्थ है। तथापि प्रत्याख्यान का अर्थ है—निवृत्तिद्वार से प्रतिज्ञा करना। संयम:—प्राणातिपात आदि न करना। कहा भी है—
पञ्चाश्रवाद्विरमणं पञ्चेन्द्रियनिग्रह: कषायजय:।
दण्डत्रयविरतिश्चेति संयम: सप्तदशभेद:।।
(प्रशम. १७२)
संयम के सतरह प्रकार हैं—पांच आश्रव आदि का विरमण, पंचेन्द्रिय निग्रह, चार कषाय विजय, मनोदंड प्रभृति दंडत्रय विरति।
अनाश्रवो नवकर्म्मानुपादानम्। अनाश्रवणाल्लघु-कर्म्मत्वेन तपोऽनशनादिभेदं भवति। व्यवदानं पूर्वकृतकर्म्मबनलवनं दाप् लवने (पा.धा. १०५९) इति वचनात्, कर्म्मकचवरशोधनं वा दैप् शोधने (पा.धा. ९२४) इति वचनादिति। अक्रिया योगनिरोध:, निर्वाणं कर्मकृतविकारविरहितत्वम्। सिद्धयन्ति कृतार्था भवन्ति यस्यां सा सिद्धि: लोकाग्रम्, सैव गम्यमानत्वाद् गति:, तस्यां गमनम्, तदेव पर्यवसानफलं सर्वान्तिमप्रयोजनं यस्य निर्वाणस्य तत् सिद्धिगतिगमनपर्यवसानफलं प्रज्ञप्तं मया अन्यैश्च केवलिभि:, हे श्रमणायुष्मन्निति गौतमादिकं शिष्यं भगवानामन्त्रयन्निदमुवाचेति।
अनाश्रव—नए कर्मों का ग्रहण न होना। अनाश्रवण से कर्मों का हल्कापन होने से अनशन आदि भेद तप होता है। व्यवदान—पूर्वकृत कर्म वन की कटाई/लुनाई है। के वचनानुसार, दाप्लवने, लुनाई के अर्थ में है। अथवा दैप्—शोधने धातु के अनुसार कर्म कचरे का शोधन है। अक्रिया का अर्थ है—प्रवृत्ति का निरोध। निर्वाण—कर्मकृत विकारों से विरहित होना। जहां सिद्ध होते हैं, कृतार्थ होते हैं, वह सिद्धि—लोकाग्र है। वही गम्यमान होने से गति है। उसमें गमन, वही पर्यवसान फल-सबसे अंतिम प्रयोजन है, वह सिद्धिगतिगमन पर्यवसान फल मेरे तथा अन्य केवलियों द्वारा प्रज्ञप्त है। हे श्रमणायुष्मन्! अर्थात् भगवान ने गौतम आदि शिष्यों को आमंत्रित करते हुए ऐसा कहा है।
।। त्रिस्थानकस्य तृतीयोद्देशको विवरणत: समाप्त:।।
(तृतीय स्थानक के तृतीय उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ चतुर्थ उद्देशक:
चौथा उद्देशक
सू. ४१९-४२४. पडिमापडिवण्णस्स णं....अहासंथडमेव।
(टी.) व्याख्यात: तृतीय उद्देशक:, अधुना चतुर्थ आरभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्ध:—पूर्वस्मिन् उद्देशके पुद्गल-जीवधर्मास्त्रित्वेनोक्ता इहापि त एवं तथैवोच्यन्त इत्यनेन सम्बन्धेनायातस्यास्येदमादिसूत्रषट्कं पडिमेत्यादि, अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायमभिसम्बन्ध:—पूर्वसूत्रे श्रमण-माहनस्य पर्युपासनाया: फलपरम्परोक्ता इह तु तद्विशेषस्य कल्पविधिरुच्यत इत्येवंसम्बन्धितस्यास्य व्याख्या-प्रतिमां मासिक्यादिकां भिक्षुप्रतिज्ञाविशेषलक्षणां प्रतिपन्न: अभ्युपगतवान् य: स तथा तस्याऽनगारस्य कल्पन्ते युज्यन्ते त्रय उपाश्रीयन्ते भज्यन्ते शीतादित्राणार्थं ये ते उपाश्रया: वसतय: प्रत्युपेक्षितुम् अवस्थानार्थं निरीक्षितु-मिति, अहेत्ति अथार्थ:, अथशब्दश्चेह पदत्रयेऽपि त्रयाणामप्याश्रयाणां प्रतिमाप्रतिपन्नस्य साधो: कल्पनीयतया तुल्यताप्रतिपादनार्थ:, वा विकल्पार्थ:, पथिकादीनामागमनेनोपेतं तदर्थं वा गृहमागमनगृहं सभा-प्रपादि, यदाह—
तीसरे उद्देशक की व्याख्या की गई। अब चौथा उद्देशक प्रारंभ किया जा रहा है। इसका यह अभिसंबंध है। पूर्ववर्ती उद्देशक में पुद्गल-जीव धर्मों की त्रित्व से व्याख्या की गई। यहां भी वे ही उसी प्रकार कहते हैं। इस प्रकार इस संबंध से समागत इस (उद्देशक के) ये आदि षट्सूत्र 'पडिमा' इत्यादि हैं। इसका पूर्वसूत्र के साथ यह अभिसंबंध है। पूर्वसूत्र में श्रमण-माहण की पर्युपासना की फल परंपरा निरूपित की गई है। यहां उस विशेष की कल्पविधि कहते हैं। इस प्रकार संबंधित इसकी व्याख्या (यहां प्रस्तुत है।) प्रतिमा—विशेष लक्षण वाली मासिक आदि भिक्षु की प्रतिज्ञा। उस भिक्षु प्रतिमा को प्रतिपन्न स्वीकृत कर्ता जो है, उस अनगार को (वे अनगार) तीन उपाश्रय प्रयोग करते हैं। शीत आदि से रक्षा करने के लिए जिनका आश्रय लिया जाता है, जहां वास किया जाता है, वे उपाश्रय—वसति स्थान हैं। प्रत्युपेक्षितुम्—अवस्थान हेतु निरीक्षण करने के लिए। अहेति—यहां अथ शब्द तीन पदों में, तीनों ही आश्रय प्रतिमाप्रतिपन्न साधु के कल्पनीय होने से तुल्यता का प्रतिपादन करने के लिए है। अथवा विकल्प के लिए है। आगमन गृह—पथिक आदि के आगमन से युक्त अथवा उनके लिए जो गृह है वह सभा, प्याऊ आदि। कहा भी है—
आगंतु गारत्थजणो जहिं तु,
संठाइ जं वाऽऽगमणम्मि तेसिं।
तं आगमोकं तु विदू वयंति,
सभा-पवा-देउलमाइयं च।।
(बृभा. ३४८६)
पथिक आदि गृहस्थजन जहां आकर ठहरते हैं और जो उनके आगमन में है उसे विद्वान आगमोक-आगमन गृह कहते हैं। वे सभा, प्रपाऽप्याऊ, देवकुल आदि हैं।
तस्मिन् उपाश्रय: तदेकदेशभूत: प्रत्युप्रेक्षितुं कल्पत इति प्रक्रम इति। तथा वियडं ति विवृतम् अनावृतम्, तच्च द्वेधा अध ऊर्ध्वं च, तत्र पार्श्वत एकादिदिक्षु अनावृतमधोविवृतम्, अनाच्छादितमालगृहं चोर्ध्ववि-वृतम्, तदेव गृहं विवृतगृहम्, उक्तं च—
उसमें उपाश्रय के एक देशभूत (स्थान में) अवस्थान के लिए निरीक्षण करना कल्पनीय है। यह प्रक्रम है तथा वियडं अर्थात् विवृत्तऽखुला। वह दो प्रकार का है—अध:—नीचे और ऊर्ध्व-उपरवर्ती। वहां पार्श्वत: एक आदि दिशाओं में अनावृत अधोविवृत है। अनाच्छादित माल रहित गृह ऊर्ध्व विवृत है। वैसा ही घर विवृतघर है। कहा भी है—
अवाउडं जं तु चउद्दिसिं पि,
दिसामहो तिन्नि दुवे य एक्का।
अहे भवं ते वियडं गिहं तु,
उड्ढं अमालं च अतिच्छंद च।।
(बृभा. ३५००)
जो चारों दिशाओं में अपावृत अथवा तीन या दो दिशाओं से अपावृत—कुड्य रहित किंतु ऊपर से छाया हुआ हो वह अधोविवृत गृह है। जो पुन: अमाल अच्छन्न-न छाया हुआ अथवा छत रहित हो किंतु पार्श्वत: कुड्य युक्त हो वह ऊर्ध्वविवृत होता है।
तस्मिन् वा, तथा वृक्षस्य करीरादेर्निर्गलस्य मूलम् अधोभागस्तदेव गृहं वृक्षमूलगृहं तस्मिन् वेति। प्रत्युपेक्षया चोपाश्रये शुद्धे गृहस्थं प्रति तदनुज्ञापनं भवतीत्यनु-ज्ञानापनासूत्रम्—एवमिति एतदेव पडिमापडिवन्नेत्याद्युच्यार-णीयम्, नवरं प्रत्युपेक्षणास्थाने अनुज्ञापनं वाच्यमिति। अनुज्ञाते च गृहिणा तस्योपादानमित्युपादानसूत्रम्, तदप्येवमेवेति, ओवाइणित्तए त्ति उपादातुं ग्रहीतुम्, प्रवेष्टुमित्यर्थ:, एवं संस्तारकसूत्रत्रयमपि, नवरं पृथिवीशिला उवट्टगो त्ति य: प्रसिद्ध: काष्ठं चासौ शिलेवाऽऽयति-विस्तराभ्यां शिला सा चेति काष्ठशिला, यथासंस्तृतमेवेति यत्तृणादि यथोपभोगार्हं भवति तथैव यल्लभत इति।
विवृतगृह में तथा करीर आदि वृक्ष के निर्गल के मूल-अधोभाग वही गृह वृक्षमूलगृह है। उसमें (आश्रय लेना) प्रत्युपेक्षा से उपाश्रय शुद्ध (ज्ञात होने पर) गृहस्थ से उसका अनुज्ञापन होता है। अत: अनुज्ञापन सूत्र है। 'एवं' का तात्पर्य है इसी प्रकार प्रतिमा प्रतिपन्न आदि उच्चारणीय है। केवल प्रत्युपेक्षणा के स्थान पर अनुज्ञापन वाच्य है। गृहस्थ से अनुज्ञा प्राप्त होने पर उसका अभिग्रहण होता है। अत: उपादान सूत्र भी ऐसे ही है। ओवाइणित्तए अर्थात् उपयोग करने के लिए, ग्रहण करने के लिए, प्रवेश करने के लिए। इसी प्रकार संस्तारक सूत्रत्रय भी है। किंतु पृथ्वी शिला उन्नतभूमि के रूप में प्रसिद्ध है। शीला की तरह लंबी-चौड़ी जो काष्ठ की शिला है, वह काष्ठशिला है। यथासंस्तृत—तृण आदि जो यथा उपभोगार्ह हैं, वे उसी रूप में प्राप्त होते हैं।
सू. ४२५-४२८. तिविहे काले....अणागते।
(टी.) प्रतिमाश्च नियतकाला भवन्तीति कालं त्रिधाऽऽह—अति अतिशयेनेतो गतोऽतीत:, पिधानवद्-कारलोपे तीतो, वर्त्तमानत्वमतिक्रान्त इत्यर्थ:, साम्प्रतमुत्पन्न: प्रत्युत्पन्नो वर्त्तमान इत्यर्थ:, न आगतोऽनागतो वर्त्तमानत्वमप्राप्त:, भविष्यन्नित्यर्थ:, उक्तं च—
प्रतिमा नियतकाल की होती है। अत: काल के तीन भेद कहते हैं—'अति'—अतिशय रूप से जो बीत गया है वह अतीत है। 'पिधान' शब्द की तरह अकार का लोप होने पर 'तीतो' शब्द निष्पन्न होता है। इसका तात्पर्य है जिसने वर्तमानत्व को अतिक्रांत कर दिया है। संप्रति उत्पन्न प्रत्युत्पन्न है, इसका तात्पर्य है वर्तमान। जो नहीं आया है, वह अनागत है। वह वर्तमान में प्राप्त नहीं है। इसका तात्पर्य है होने वाला। कहा भी है—
भवति स नामातीत: प्राप्तो यो नाम वर्त्तमानत्वम्।
एष्यंश्च नाम स भवति य: प्राप्स्यति वर्त्तमानत्वम्।।
()
वह नाम अतीत हो जाता है जो नाम वर्तमानता को प्राप्त हो गया और वह एष्य नाम है जो वर्तमानत्व को प्राप्त करेगा।
कालसामान्यं त्रिधा विभज्य तद्विशेषांस्त्रिधा विभजयन्नाह—तिविहे समये इत्यादि कालसूत्राणि, समयादयो द्विस्थानकाद्योद्देशकवत् व्याख्येया:, नवरं पोमगलपरियद्ठे त्ति पुद्गलानां रूपिद्रव्याणामाहारक-वर्जितानाम् औदारिकादिप्रकारेण ग्रहणत: एकजीवा-पेक्षया परिवर्तनं सामस्त्येन स्पर्श: पुद्गलपरिवर्त:, स च यावता कालेन भवति स कालोऽपि पुद्गलपरिवर्त्त:, स चानन्तोत्सर्पिण्यवसर्प्पिणीयरूप इति, स चेत्थं भगवत्यामुक्त:—
काल सामान्य को तीन प्रकार से विभक्त करके काल विशेष को तीन भागों में विभक्त करते हुए 'तिविहे समए' आदि काल सूत्रों को कहते हैं। समय आदि की व्याख्या द्विस्थानक आदि उद्देशक की तरह व्याख्येय है। केवल पुद्गल परावर्तन अर्थात् पुद्गलों का आहारक वर्जित रूपी द्रव्यो का औदारिक आदि प्रकार से ग्रहण:, एक जीव की अपेक्षा से परिवर्तन, समस्तता से स्पर्श पुद्गल परिवर्त है। वह जितने काल में होता है वह काल भी पुद्गल परिवर्त है। वह अनंत उत्सर्पिणी-अवसर्पिणी रूप है। वह भगवती सूत्र में इस प्रकार कहा गया है—
कइविहे णं भते! पोग्गलपरियट्टे पण्णत्ते?,
हे भगवान्! पुद्गल परिवर्त कितने प्रकार के प्रज्ञप्त हैं?
गोयमा! सत्तविहे पोग्गलपरियट्टे पण्णत्ते, तं जहा—ओरालिय-पोग्गल-परियट्टे वेउव्वियपोग्गल-परियट्टे एवं तेयापोग्गलपरियट्टे कम्मापोग्गलपरिट्टे मणपोग्गलपरियट्टे वइपोग्गलपरियट्टे आणापाणु-पोग्गलपरियट्टे (भग. १२।४।८२)।
गौतम! पुद्गल परिवर्त सात प्रकार के प्रज्ञप्त हैं—औदारिक पुद्गल परिवर्त, वैक्रिय पुद्गल परिवर्त, तैजस पुद्गल परिवर्त, कर्म पुद्गल परिवर्त, मन: पुद्गल परिवर्त, वचन पुद्गल परिवर्त और आनापान पुद्गल परिवर्त।
तथा से केणऽट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ-ओरालिय-पोग्गलपरियट्टे २?,
हे भगवन्! यह किस अपेक्षा से कहां जा रहा है—औदारिक पुद्गल परिवर्त है?
गोयमा! जण्णं जीवेणं ओरालियसरीरे वट्टमाणेणं ओरालियसरीर-पायोग्गाइं दव्वाइं ओरालियसरीरत्ताए गहियाइं जाव णिसट्ठाइं भवंति, से तेणऽट्ठेणं गोयमा! एवं वुच्चइ-ओरालियपोग्गलपरियट्टे....। (भग. १२।४। ९७) एवं शेषा अपि वाच्या:,
गौतम! इस अपेक्षा से यह कहा जा रहा है जिससे जीव के द्वारा औदारिक शरीर में रहते हुए औदारिक शरीर प्रायोग्य द्रव्यो को औदारिक शरीर के रूप में ग्रहण किया जाता है यावत् स्व प्रदेशी से निसृष्ट किया जाता है इसलिए औदारिक पुद्गल परिवर्त औदारिक पुद्गल परिवर्त है। इसी प्रकार शेष का जानना चाहिए।
तथा ओरालिय-पोग्गलपरियट्टे णं भते! केवइकालस्स निव्वत्तिज्जइ?,
भंते! औदारिक पुद्गल परिवर्त कितने काल में निर्वर्तित होता है।
गोयमा! अणंताहिं ओसप्पिणीहिं उस्सप्पिणीहिं (भग. ९२।४।९८) ति, एवं शेष अपीति। अन्यत्र त्वेवमुच्यते—
गौतम! अनन्त अवसर्पिणी-उत्सर्पिणी काल में निवर्तित-निष्पन्न होता है। इस प्रकार शेष का भी पुद्गल परिवर्त होता है। अन्यत्र इस प्रकार कहते हैं—
ओराल विउव्वा तेय कम्म भासाऽऽणुपाणु मणगेहिं।
फासे वि सव्वपोग्गल मुक्का अह बायरपरट्टो।।
एक जीव के द्वारा अनंत भवों में औदारिक, वैक्रिय, तेजस्, कार्मण, भाषा, श्वासोच्छ्वास और मन ये सारे पुद्गल स्पर्श कर (भोगकर) जितने समय में छोड़े जाते हैं वह बादर पुद्गल परावर्त है।
दव्वे सुहुमपरट्टो जाहे एगेण अह सरीरेणं।
लोगम्मि सव्वपोग्गल परिणामेऊण तो मुक्का।।
(प्रसारो. १०४१)
सूक्ष्म पुद्गल परावर्त द्रव्य विषयक है। जब औदारिक आदि शरीरों में एक शरीर से जीव संसार के सभी पुद्गलों को भोगकर छोड़ता है। वह जितने समय से समस्त लोकवर्ती परमाणुओं को औदारिक आदि रूप से भोगता है, वह काल सूक्ष्म पुद्गल परावर्त है।
द्रव्यपुद्गलपरिवर्त्तसदृशा येऽन्ये क्षेत्र-काल-भावपरिवर्तास्तेऽन्यतोऽवसेया इति।
द्रव्य पुद्गल परिवर्त सदृश जो अन्य क्षेत्र, काल, भाव परिवर्त हैं वे अन्यत: ज्ञातव्य हैं।
सू. ४२९-४४८. तिविहे वयणे....तदुभयारिहे।
(टी.) एते च समयादय: पुद्गलपरिवर्तान्ता: स्वरूपेण बहवोऽपि तत्सामान्यलक्षणमेकम् अर्थमाश्रि-त्यैकवचनान्ततयोक्ता:, भवन्ति चैकादिष्वर्थेष्वेकवचना-दीनीत्येकवचनादिप्ररूपणायाह—तिविहे इत्यादि, एकोऽर्थ उच्यतेऽनेन उक्तिेर्वेति वचनम्, एकस्यार्थस्य वचन-मेकवचनम्, एवमितरे अपि, अत्र क्रमेणोदाहरणानि देवो देवौ देवा:। वचनाधिकारे अहवेत्यादि सूत्रद्वयं सुबोधम्, उदाहरणानि तु स्त्रीवचनादीनां नदी, नद: कुण्डम्, तीतादीनां कृतवान् करोति करिष्यति।
ये समय आदि से पुद्गल परिवर्तान्त स्वरूप से बहुत होने पर भी उनके एक सामान्य लक्षण अर्थ के आधार पर एक वचनान्त रूप से कहे गए हैं। एक आदि अर्थ में एक वचन आदि होते हैं। अत: एकवचन आदि की प्ररूपणा करने के लिए कहा है—'तिविहे' इत्यादि। जिससे एक अर्थ कहा जाता है, अथवा उक्ति वचन है। एक अर्थ का वचन एक वचन है। इतर भी इसी प्रकार हैं। यहां क्रमश: उदाहरण 'देव-देवौ-देवा:' है। वचन अधिकार में 'अहवा' आदि दोनों सूत्र सुगम हैं। स्त्री वचन आदि के उदाहरण 'नदी, नद, कुण्ड' है। अतीत आदि के उदाहरण कृतवान् (क्रिया की) करोति (करता है), करिष्यति (करेगा) है।
वचनं हि जीवपर्यायस्यतदधिकारात् तत्पर्यायान्तराणि त्रिस्थानकेऽवतारयन्नाह—तिविहे इत्यादिसूत्राणामेकोन-विंशति:, स्पष्टा चेयम्, परं प्रज्ञापना भेदाद्यभिधानम्, तत्र ज्ञानप्रज्ञापना आभिनिबोधिकादि पञ्चधा ज्ञानम्, एवं दर्शनं क्षायिकादि त्रिधा, चारित्रं सामायिकादि पञ्चधेति। समञ्चतीति सम्यक् अविपरीतम्, मोक्षसिद्धिं प्रतीत्यानुगुणमित्यर्थ:, तच्च ज्ञानादीति।
वचन जीव की पर्याय है। अत: उसके अधिकार से उसकी पयार्यान्तर को त्रिस्थानक में अवतरित करते हुए कहते हैं—'तिविहे' आदि, ये उन्नीस सूत्र स्पष्ट हैं। किंतु 'प्रज्ञाना भेद आदि कथन, ज्ञानप्रज्ञापना-आभिनिबोधिक आदि पांच ज्ञान है। इसी प्रकार क्षायिक आदि तीन प्रकार की दर्शन प्रज्ञापना है। सामायिक आदि पांच प्रकार के चारित्र हैं। सही ढंग से होना सम्यक्-अविपरीत है। इसका तात्पर्य है मोक्षसिद्धि की दृष्टि से अनुरूप और वह ज्ञान आदि है।
उपहननमुपघात:, पिण्ड-शय्यादेरकल्प्यतेत्यर्थ:, तत्र उद्गमनमुद्गम: पिण्डादे: प्रभव इत्यर्थ:, तस्य चाधाकर्मादय: षोडश दोषा:, उक्तं च—
उपहनन उपघात (विराधना) है। यह अकल्पनीय पिंड, शय्या आदि है। उत्पत्ति उद्गम पिंड आदि से उत्पन्न है। उसके आधाकर्म आदि सोलह दोष हैं। कहा भी है—
तत्थुग्गमो पसूई पभवो एमादि होंति एगट्ठा।
सो पिंडस्सिह पगओ तस्स य दोसा इमे होंति।।
(पञ्चा. १३।४, पञ्च. ७४०)
उद्गम, प्रसूति, प्रभव आदि एकार्थक हैं। पिंड से निष्पन्न जिसके ये वक्ष्यमाण दोष होते हैं।
आहाकम्मु १ देसिय २
पूइकम्मे य ३ मीसजाए य ४।
ठवणा ५ पाहुडियाए ६
पाओयर ७ कीय ८ पामिच्चे ९।।
परियट्ठिए १० अभिहडे ११
उब्भिन्ने १२ मालोहडे इय १३।
अच्छेज्जे १४ अनिसट्ठे १५
अज्झोयरए य १६ सोलसमे।।
(पञ्चा. १३।५,६, पि. ९२,९३)
१. आधाकर्म २. औद्देशिक ३. पूतिकर्म ४. मिश्रजात ५. स्थापना ६. प्राभृतिका ७. प्रादुष्करण ८. क्रीत ९. अपमित्य १०. परिवर्तित ११. अभिहत १२. उद्भिन्न १३. मालापहत २४. अच्छेद्य १५. अनिसृष्ट १६. अध्यवपूरक—ये सोलह उदगम दोष हैं।
इह चाभेदविवक्षया उद्गमदोषा एवोद्गम:, अतस्तेनोद्गमेनोपघात: पिण्डादेरकल्पनीयताकरणं चरणस्य वा शबलीकरणमुद्गमोपघात:, उद्गमस्य वा पिण्डादि-प्रसूतेरुपघात: आधाकर्म्मत्वादिभिदुंष्टता उद्गमोपघात:, एवमितरावपि, केवलमुत्पादना सम्पादनम्, गृहस्थात् पिण्डाकादेरुपार्जनमित्यर्थ: तद्दोषा धात्रीत्वादय: षोडश, यदाह—
यहां अभेद की विविक्षा से उद्गम के दोष ही उद्गम है। अत: उस उदगम के द्वारा उपघात, पिण्डादि की अकल्पनीयताकरण अथवा चारित्र का शबलीकरण उद्गम उपघात है। अथवा उद्गम का आहार आदि की निष्पत्ति का उपघात, आधाकर्म आदि से दुष्टत्व उद्गम उपघात है। इसी प्रकार इतर भेद भी हैं। केवल उत्पादन का अर्थ संपादन। गृहस्थ से भिक्षा का ग्रहण उत्पादन के दोष धात्रीत्व आदि सोलह हैं। क्योंकि कहा है—
उप्पायण संपायण णिव्वत्तणमो य होंति एगट्ठा।
आहारस्सिह पगया तीय य दोसा इमे होंति।।
(पञ्चाशक. १३।१७, पञ्चव. ७५३)
उत्पादन, संपादन, निवर्तन—ये तीनों एकार्थक हैं। यहां 'मोकार' प्राकृत के कारण है। च समुच्चयार्थ है। यहां आहार के अर्थ में प्रकृत इसके ये दोष होते हैं—
धाई १ दूइ २ निमित्ते ३ आजीव ४
वणीमगे ५ तिगिच्छा य ६।
कोहे ७ माणे ८ माया ९
लोभे य १० हवंति दस एए।।
पुव्विं पच्छा संथव ११ विज्जा १२
मंते य १३ चुन्न १४ जोगे य १५।
उप्पायणाए दोसा सोलसमे मूलकम्मे य १६।।
(पञ्चा. १३।१८,१९, पञ्च. ७५४,७५५, पिनि. ४०८,४०९)
१. धात्री २. दूति ३. निमित्त ४. आजीव ५. वनीपक ६-१०. क्रोध, मान, माया, लोभ ११. पूर्व संस्तव १२. विद्या १३. मंत्र १४. चूर्ण १५. योग १६. मूलकर्म—ये अनन्तरोक्त उत्पादन दोष हैं।
तथा एषणा गृहिणा दीयमानपिण्डादेर्ग्रहणम्, तद्दोषा: शड्किदयो दशेति, आह च—
एषणा गृहस्थ द्वारा दिए जाने वाले भोजन आदि का ग्रहण। उसके दोष शंकित आदि १० हैं। कहा भी है—
एसणगवेसणन्नेसणा य गहणं च होंति एगट्ठा।
आहारस्सिह पगया तीय य दोसा इमे होंति।।
एषणा, गवेषणा, अन्वेषणा और ग्रहण एकार्थक हैं। भोजन के एषणा दोष ये हैं—
संकिय १ मक्खिय २ निक्खित्त ३
पिहिय ४ साहरिय ५ दायगु ६ म्मीसे ७।
अपरिणय ८ लित्त ९ छड्डिय १०
एसणदोसा दस हवंति।।
(पञ्चा. १३।२५,२६, पञ्च. ७६१,७६२, पिनि. ५२०)
१. शंकित २. म्रक्षित ३. निक्षिप्त ४. पिहित ५. संहृत ६. दायक ७. उन्मिश्र ८. अपरिणत ९. लिप्त १०. छर्दित।
ये दस एषणा दोष हैं।
इह च—
सोलस उग्गमदोसा गिहियाओ समुट्ठिए वियाणाहि।
उप्पायणाए दोसा साहुओ समुट्ठिए जाण।।
(पिनि. ४०३)
सोलह उदगम दोष गृहस्थ के द्वारा समुत्थित जानने चाहिए। उत्पादन के दोष साधु से समुत्थित जानें।
एषणादोषास्तूभयसमुत्था इति। एवमुदगमादिभि-र्दोषैरविद्यमानतया या विशुद्धि: पिण्डचरणादीनां निर्दोषता सा उद्गमादिविशुद्धिरुद्गमादीनां वा विशुद्धिर्या सा तथेति, इदमेवातिदिशन्नाह—एवं विसोही। ज्ञानस्य श्रुतस्याराधना कालाध्ययनादिष्वष्टस्वाचारेषु प्रवृत्त्या निरतिचारपरिपालना ज्ञानाराधना, एवं दर्शनस्य नि:शड्कितादिषु, चारित्रस्य समिति-गुप्तिषु, सा चोत्कृष्टादिभेदा भावभेदात् कालभेदाद्वेति।
एषणा दोष उभय-साधु और गृहस्थ दोनों द्वारा किए जाते हैं। इस प्रकार उद्गम आदि दोषों की अविद्यमानता से जो विशुद्धि—पिंड, धारित आदि की निर्दोषता वह उद्गम आदि विशुद्धि अथवा उद्गम आदि की जो विशुद्धि है वही है। उसी का कथन करते हुए कहा है—'एवं विसोही'। ज्ञान की, श्रुत की आराधना काल, अध्ययन आदि आठ ज्ञानाचारों में प्रवृत्ति से निरतिचार परिपालना ज्ञानाराधना है। 'एवं' इसी प्रकार नि:शंकिता आदि में (प्रवृत्ति) दर्शन की (आराधना) है। समिति-गुप्ति में प्रवृत्ति चारित्राराधना है। उसके उत्कृष्ट आदि भेद भावभेद अथवा कालभेद से हैं।
ज्ञानादिप्रतिपतनलक्षण: सङ्क्लिश्यमानपरिणाम-निबन्धनो ज्ञानादिसङ्क्लेश:, ज्ञानादिशुद्धिलक्षणो विशुद्धयमानपरिणामहेतुकस्तदसङ्क्लेश:। एवमिति, ज्ञानादिविषया एवाऽतिक्रमादयश्चत्वार:, तत्राधा-कर्म्माश्रित्य चतुर्णामपि निदर्शनम्—
ज्ञान आदि प्रतिपतन लक्षण, संक्लिश्यमान परिणाम निबंधन वाला ज्ञान आदि संक्लेश है। ज्ञान आदि की शुद्धि लक्षणवाले विशुद्धयमान परिणाम का जो हेतु है वह असंक्लेश है। इस प्रकार ज्ञान आदि विषयक ही अतिक्रम आदि चार हैं। यहां आधाकर्म की अपेक्षा से चारों का ही निदर्शन है—
आहाकम्मामंतण पडिसुणमाणे अइक्कमो होइ।
पयभेयादि वइक्कम गहिए तइए यरो गिलिए।।
(व्यवपीठिका ४३)
आधाकर्म आदि का निमंत्रण होने पर उसके निकट जाना अथवा स्वीकृति अतिक्रम है। चरण आगे बढ़ाना आदि व्यतिक्रम है। (आदि का तात्पर्य है जाना, घर में प्रवेश करना, ग्रहण करने के लिए पात्र, हाथ आदि पसारना।) ग्रहण करने पर तीसरा अतिचार दोष और भोजन कर लेने पर चौथा अनाचार दोष है।
इत्थमेवोत्तरगुणरूपचारित्रस्य चत्वारोऽपि, एतदुद्देशेन ज्ञानदर्शनयोस्तदुपग्रहकारिद्रव्याणां च पुस्तक-चैत्यादीनामुपघाताय मिथ्यादृशामुपबृंहणार्थं वा निमन्त्रणप्रतिश्रवणादिभिर्ज्ञानदर्शनातिक्रमादयोऽप्यायोज्या इति। तिण्हं अइक्कमाणं ति षष्ठ्या द्वितीयार्थत्वात् त्रीनतिक्रमानालोचयेत् गुरवे निवेदयेदित्यादि प्राग्वत्, नवरं यावत्करणात् 'विसोहेज्जा विउट्टेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं तवोकम्मं पायच्छित्त' मित्यध्येत-व्यमिति। पापच्छेदकत्वात् प्रायश्चित्तविशोधकत्वाद्वा प्राकृते 'पायच्छित्तमि' ति शुद्धिरुच्यते, तद्विषय: शोधनीयातिचारोऽपि प्रायश्चित्तमिति, तच्च त्रिधा, दशविधत्वेऽपि तस्य त्रिस्थानकानुरोधादिति,
तत्रालोचनमालोचना, गुरवे निवेदनं तां शुद्धिभूतामर्हति तयैव शुद्धयति यदतिचारजातं भिक्षाचर्यादि तदालोचनार्हमिति, एवं प्रतिक्रमणं मिथ्यादुष्कृतम्, तदर्हं सहसा असमितत्वमगुप्तत्वं चेति, उभयम् आलोचना-प्रतिक्रमणलक्षणमर्हति यत्तत्तथा, मनसा रागद्वेषगमनादि, सार्द्धगाथेह—
इस प्रकार ये चारों ही उत्तरगुणरूप चारित्र के चार भेद हैं। इस उद्देशक के द्वारा ज्ञान, दर्शन के उपकारी द्रव्य पुस्तक, चेत्य आदि के उपघात के लिए अथवा मिथ्यादृष्टियों के उपबृंहण के लिए निमंत्रण, स्वीकृति आदि से ज्ञान, दर्शन के अतिक्रम आदि भी आयोज्य हैं। 'तिण्हं अइक्कमणाणं' यहां द्वितीया के स्थान पर षष्ठी विभक्ति है। तीन अतिक्रमों की आलोचना करनी चाहिए, गुरु को निवेदन करना चाहिए आदि पूर्ववत् है। तथापि यावत् करण का अर्थ है—विशुद्धि और व्यावर्तन करे। पुन: न करने का संकल्प करना चाहिए। यथोचित तप:कर्म एवं प्रायश्चित्त करना चाहिए। यह पठनीय है पाप का छेदन करने से अथवा विशुद्धि करने से प्राकृत में 'पायच्छित्तमि' अर्थात् शुद्धि कहते हैं। उसका विषय शोधनीय अतिचार भी प्रायश्चित्त है। वह तीन प्रकार का है। प्रायश्चित्त के दस प्रकार होने पर भी त्रिस्थानक के क्रम से उसके तीन प्रकार कहे हैं। आलोचन आलोचना है। आलोचना अर्थात् गुरु को निवेदन। वह शुद्धि होने में समर्थ है उसी से शुद्धि होती है क्योंकि भिक्षाचर्या आदि में जो अतिचार हुआ है, वह आलोचना योग्य है। इसी प्रकार मिथ्या दुष्कृत प्रतिक्रमण है। सहसा समितता और अगुप्तता उसके (प्रतिक्रमण के) योग्य हैं। मन से राग-द्वेष का गमन आदि दोनों आलोचना-प्रतिक्रमण के लक्षण जो जैसे हैं, वैसे योग्य हैं। यहां अर्धन्यून उभय गाथा इस प्रकार हैं—
भिक्खायरियाइ सुज्झइ अइयारो को वि वियडणाए उ।
बीओ य असमिओ मि त्ति कीस सहसा अगुत्तो वा?।।
सद्दाइएसु रागं दोसं च मणो गअबो तइयगम्मि।
(आवनि. १४३९,१४४०)
भिक्षाचर्या आदि से होने वाले अतिचार की आलोचना से ही शुद्धि हो जाती है। द्वितीय व्रण (श्लेष्म विवेक आदि अप्रत्युपेक्षित) हा! मैं असमित हूं अथवा सहसा अगुप्त हो गया? इस प्रकार मेरा दुष्कृत मिथ्या हो, यही इसकी चिकित्सा है। तृतीय व्रण शब्दादि में मनोगत राग अथवा द्वेष (इसकी शुद्धि आलोचना और प्रतिक्रमण से होती है।)
सू. ४४९-४६३. जंबुद्दीवे दीवे....भाणियव्वं।
(टी.) एते च प्रज्ञापनादयो धर्म्मा: प्रायो मनुष्यक्षेत्र एव स्युरिति तद्वक्तव्यतामाह—जंबूदीवेत्यादि, इदं च प्रकरणं द्विस्थानकानुसारेण जम्बूद्वीपपटानुसारेण चावसेयमिति। नवरमन्तरनदीनां विष्कम्भ: पञ्चविंशत्याधिकं योजनशतमिति।
ये प्रज्ञापना आदि धर्म प्राय: मनुष्य क्षेत्र में होते हैं, अत: उनका कथन करते हैं—जंबूदीवे' आदि। यह प्रकरण द्विस्थानक से जंबूद्वीप के अनुसार ज्ञातव्य है। केवल अंतर नदियों की चौड़ाई का है। वह एक सौ पच्चीस योजन है।
सू. ४६४, ४६५. तिहिं ठाणेहिं....चलेज्जा।
(टी.) अनन्तरं मनुष्यक्षेत्रलक्षणक्षितिखण्डवक्त-व्योक्तेत्यधुना भङ्ग्यन्तरेण सामान्यपृथिवीदेश-वक्तव्यतामाह—तिहीत्यादि स्पष्टम्, केवलं देश इति भाग:, पृथिव्या: रत्नप्रभाभिधानाया इति, अहे त्ति अध:, ओराल त्ति उदारा बादरा निपतेयु: विस्रसापरिणामात् ततो विचटेयुरन्यतो वाऽऽगत्य तत्र लगेयुर्यन्त्रमुक्तमहोपलवत्, तए णं ति ततस्ते निपतन्तो देशं पृथिव्याश्चलयेयुरिति पृथिवीदेशश्चलेदिति। महोरगो व्यन्तरविशेष:, महिड्ढिए परिवारादिना, यावत्करणात् महज्जुइए शरीरादिदीप्त्या, महाबले प्राणत:, महाणुभागे वैक्रियादिकरणत:, महेसक्खे महेश इत्याख्या यस्येति, उन्मग्ननिमग्निकाम् उत्पतनिपतां कुतोऽपि दप्पदि: कारणात् कुर्वन् देशं पृथिव्याश्चलयेत्, स च चलेदिति, नागकुमाराणां सुपर्णकुमाराणां च भवनपतिविशेषाणां परस्परं सङ्ग्रामे वर्त्तमाने जायमाने सति देसं ति देशश्चलेदिति, इच्चेएहिंत्यादि निगमनमिति।
अनन्तर सूत्र में मनुष्य क्षेत्र के लक्षण और पृथ्वी खण्ड की वक्तव्यता कही गई। अब यहां भंगान्तर से सामान्य पृथ्वी देश की वक्तव्यता कहते हैं—'तिहिं' आदि। ये स्पष्ट हैं। केवल देश का अर्थ विभाग है। 'पृथिव्या' का तात्पर्य है रत्नप्रभा नामक। अहे अर्थात् अध:। ओराल अर्थात् उदार या बादर पुद्गल टूटते हैं—स्वाभाविक परिणाम से वहां से टूटते हैं अथवा दूसरे स्थान से आकर यंत्र मुक्त बड़े प्रस्तर की तरह वहां टकराते हैं। तब उसके टकराने से पृथ्वी का एक भाग चलित होता है। महोरग का अर्थ है व्यंतर विशेष। परिवार आदि से महर्द्धिक यावत् शरीर आदि की दीप्ति से महाद्युति। प्राण से शक्तिशाली, वैक्रिय आदि करने की दृष्टि से महानुभाग, जिसका नाम महेश है, किसी का भी अभिमान आदि कारण से उम्मज्जन-निमज्जन करते हुए पृथ्वी को देश चलित करता है और वह चलित होती है। नागकुमार और सुवर्णकुमार भवनपति देव विशेष के परस्पर संग्राम होने पर पृथ्वी का देश चलित होता है। 'इच्चेएहिं' इत्यादि निगमन है।
पृथिव्या देशतश्चलनमुक्तम्, अधुना समस्ताया-स्तदाह—तिहीत्यादि स्पष्टम्, किन्तु केवलैव केवल-कल्पा, ईषदूनता चेह न विवक्ष्यते, अत: परिपूर्णेत्यर्थ: परिपूर्णप्राया वेति, पृथिवी भू:, अहे त्ति अधो घनवात: तथाविधपरिणामो वातविशेषो गुप्येत् व्याकुलो भवेत्, क्षुभ्येदित्यर्थ:, तत: स गुप्त: सन् घनोदधिं तथाविधपरिणामजलसमूहलक्षणमेजयेत् कम्पयेत्, तए णं ति ततोऽनन्तरं स घनोदधिरेजित: कम्पित: सन् केवलकल्पां पृथिवीं चलयेत्, सा च चलेदिति।
पृथ्वी का देशत: चलन कहा गया। अब समस्त का चलन कहते हैं—'तिहिं आदि' स्पष्ट है। किंतु केवल कल्पा का तात्पर्य केवल-संपूर्ण ही है। यहां किंचित् भी न्यूनता विवक्षित नहीं है। अत: इसका तात्पर्य है परिपूर्ण अथवा परिपूर्णप्राय:। पृथ्वी-भूमि, अहे-अध: (नीचे का भाग) घनवात-तथाविध परिणाम का वायुविशेष व्याकुल होता है, उद्वेलित होता है। इसलिए वह उद्वेलित होने से घनोदधि—तथाविध परिणाम वाले जलसमूह को प्रकंपित करता है। उसके बाद वह घनोदधि कंपित होने से केवल कल्पा पृथ्वी को चलित करता है। इस प्रकार वह चलित होती है।
देवो वा ऋद्धिं परिवारादिरूपाम्, द्युतिं शरीरादे:, यश: पराक्रमकृतां ख्यातिम्, बलं शारीरम्, वीर्यं जीवप्रभवम्, पुरुषकारं साभिमानं व्यवसायम्, निष्पन्नफलं तमेव पराक्रममिति, बल-वीर्याद्युपदर्शनं हि पृथिव्यादि-चलनं विना न भवतीति तद्दर्शयंस्तां चलयेदिति। देवाश्च वैमानिका असुरा: भवनपतयस्तेषां भवप्रत्ययं वैरं भवति,
देव ऋद्धि-परिवार आदि की तथा द्युति-शरीर आदि की, यश-पराक्रमकृत ख्याति, बल-शारीरिक बल वीर्य—जीवजन्य शक्ति, पुरुषकार—अभिमान सह प्रवृत्ति, उसकी निष्पत्ति पराक्रम है। पृथ्वी आदि के चलन के बिना बल, वीर्य आदि का उपदर्शन नहीं होता है। अत: उसका प्रदर्शन करने के लिए पृथ्वी को चलित करता है। देव—वैमानिक, असुरा—भवनपति। उनके भवप्रत्यय वैर है।
अभिधीयते च भगवत्याम्—किंपत्तियण्णं भते!
असुरकुमारा देवा सोहम्मं कप्पं गया य गमिस्संति य?
भगवती में कहा गया है—भंते! असुरकुमार देव सौधर्मकल्प में गए हैं और जाएंगे—इसका प्रत्यय क्या है?'
गोयमा! तेसि णं देवाणं भवपच्चइए वेराणुबंधे (भग. ३।२।९०) त्ति,
गौतम! असुरकुमार देवों का सौधर्मकल्पवासी देवों के साथ भवप्रत्ययिक वैरानुबंध होता है।
ततश्च सङ्ग्राम: स्यात्, तत्र वर्त्तमाने पृथिवी चलेत्, तत्र तेषां महाव्यायामत उत्पातनिपातसम्भवादिति। इच्चेएहीत्यादि निगमनमिति।
इसलिए संग्राम होता है। संग्राम होने पर पृथ्वी चलित होती है। उनके महाव्यायाम से उत्पात-निपात संभव है। इत्यादि निष्कर्षत: ज्ञान है।
सू. ४६६. तिविधा....परिवसंति।
(टी.) देवासुरा: सङ्ग्रामकारितयाऽनन्तरमुक्ता:, ते च दशविधा: इन्द्र-सामानिक-त्रायस्त्रिश-पार्षद्या-ऽऽत्मरक्ष-लोकपाला-ऽनीक-प्रकीर्णका-ऽऽभियो ग्य-किल्बिषिकाश्चैकश: (तसू. ४।४) इति वचनात्, इति तन्मध्यवर्त्तिन: त्रिस्थानकावतारित्वात् किल्बिषि-कानभिधातुमाह—तिविहेत्यादि स्फुटम्। केवलं किब्बिसिय त्ति—
देव-असुर की संग्रामकारिता अनन्तर सूत्र में कही गई। वे देव दस प्रकार के हैं—१. इंद्र २. सामानिक ३. त्रायस्त्रिंश ४. पार्षद ५. आत्मरक्षक ६. लोकपाल ७. आनीक ८. प्रकीर्णक ९. आभियोगिक १०. किल्विषिक उनके मध्यवर्ती किल्विषिक जो कि त्रिस्थानकवतारी हैं उनका कथन करने के लिए कहते हैं—'तिविध' इत्यादि स्पष्ट है। केवल किल्विषिक का तात्पर्य है—
नाणस्स केवलीणं धम्मायरियाण सव्वसाहुणं।
माई अवन्नवाई किब्बिसियं भावणं कुणइ।।
(बृभा. १३०२)
ज्ञान, केवली, धर्माचार्य और सभी साधुओं का अवर्णवाद करने वाला और मायावी किल्विषिक भावना करता है।
एवंविधभावनोपात्तं किल्बिषं पापम् उदये विद्यते येषां ते किल्बिषिका:, देवानां मध्ये किल्बिषिका: पापा:, अथवा देवाश्च ते किल्बिषिकाश्चेति देवकिल्बिषिका: मनुष्येषु चण्डाला इवाऽस्पृश्या:, उप्पिं उपरि, हव्विं अधस्तात् सोहम्मीसाणेसु तति षष्ठ्यर्थे सप्तमी।
इस प्रकार की भावना से उपार्जित किल्विष-पाप जिनके उदय में होता है वे किल्विषिक हैं। देवों के मध्य किल्विषिक पाप है। अथवा वे किल्विषिक देव देवकिल्विषिक हैं। (बहुब्रीहि समास है।) मनुष्य में चंडाल की तरह वे अस्पृश्य हैं। उप्पिं—ऊपर, हव्विं—नीचे। सौधर्म ईशान विमान के नीचे हैं। यहां षष्ठी के स्थान पर सप्तमी विभक्ति है।
सू. ४६७-४६९. सक्कस्स णं....पण्णत्ता।
(टी.) देवाधिकारायातं सक्केत्यादि सूत्रत्रयं सुगममिति।
देवाधिकार में आए 'सक्क' इत्यादि तीनों सूत्र सुगम हैं।
सू. ४७०-४७३. तिविहे पायच्छित्ते....दलयमाणे।
(टी.) देवीनामनन्तरं स्थितिरुक्ता, देवीत्वं च पूर्वभवे सप्रायश्चित्तानुष्ठानाद्भवतीति प्रायश्चित्तस्य तद्वतां च प्ररूपणायाह—तिविहेत्यादि सूत्रचतुष्टयं सुगमम्, केवलं नाणेत्यादि, ज्ञानाद्यतिचारशुद्धयर्थं यदालोचनादि ज्ञानादीनां वा योऽतिचारस्तत् ज्ञानप्रायश्चित्तादि, तत्राकाला-ऽविनयाध्ययनादयोऽष्टावतिचारा ज्ञानस्य, शङ्कितादयोऽष्टौ दर्शनस्य, मूलगुणोत्तरगुणविराधनारूपा विचित्रा: चारित्रस्येति। अणुग्घाइम त्ति उद्घातो भागपात:, तेन निर्वृत्तमुद्घातिमम्, लघ्वित्यर्थ:, यत उक्तम्—
अनन्तर सूत्र में देवियों की स्थिति कही गई है और देवीत्व पूर्व भवकृत सप्रायश्चित्त अनुष्ठान से होती है। इस प्रकार प्रायश्चित्त और प्रायश्चित्तवान का प्ररूपण करने के लिए कहते हैं—'तिविहे' आदि चार सूत्र सुगम हैं। केवल ज्ञान इत्यादि का तात्पर्य है ज्ञान आदि अतिचार की शुद्धि के लिए जो आलोचना आदि अथवा ज्ञान आदि का जो अतिचार हे, वह ज्ञान प्रायश्चित्त आदि है। अध्ययन आदि का अकाल, अविनय आदि ज्ञान के आठ अतिचार हैं। शंकित आदि दर्शन के आठ अतिचार हैं। मूलगुण, उत्तरगुण विराधना रूप चारित्र के अतिचार बहुविध हैं। अणुघाइमं—उद्घात (प्रायश्चित्त) भाग प्राप्त उससे निर्वृत्त उद्घातिम—लघु ऐसा तात्पर्य है, क्योंकि कहा गया है—
अद्धेण छिन्नसेसं पुव्वद्धेणं तु संजुयं काउं।
देज्जाहि लहुयदाण गुरुदाणं तत्तियं चेव।।
अर्घ से छिन्न मास का शेष और पूर्व अर्ध को संयुक्त करने पर जो प्रायिश्चत्त दिया जाता है, वह लघुमास दान है। गुरुमास दान तीस दिन का ही होता है।
भावना—मासोऽर्द्धेन छिन्नो जातानि पञ्चदश दिनानि, ततो मासापेक्षया पूर्वं तप: पञ्चविंशतितमं तदर्द्धं सार्द्धद्वादशकं तेन संयुतं मासार्द्धम्, जातानि सप्तविशतिर्दिनानि सार्द्धानीत्येवं कृत्वा यद् दीयते तल्लघुमासदानम्, एवमन्यान्यपि, एतन्निषेधादनुद्घातिमं तप:, गुर्व्वित्यर्थ:, तद्योगात् साधवोऽपि वा तथोच्यन्ते। हस्तकर्म हस्तेन शुक्रपुद्गलनिर्घातनक्रिया, तत् कुर्वन्, सप्तमी चेयं षष्ठ्यर्था, तेन कुर्वत इति व्याख्येयम्, एतेषां च हस्तकर्मादीनां यत्र विशेषे योऽनुद्घातिमविशेषो दीयते स कल्पादितोऽवसेय:।
भावना—मास को अर्ध से छिन्न करने पर पंद्रह दिन होते हैं। इसलिए मास की अपेक्षा से पूर्व तप पच्चीस दिन ही है। उसका अर्ध साढ़े बारह दिन है। उसके साथ अर्धमास को संयुक्त करने पर सार्ध सत्ताईस दिन होते हैं। जो (प्रायश्चित्त) ऐसा कर दिया जाता है, वह लघुमास है। इसी प्रकार अन्य भी है। इसके निषेध से अनुद्घातिम तप है। इसका तात्पर्य है गुरुतप अथवा उसके योग से साधु भी वैसे कहे जाते हैं। हस्तकर्म—हाथ से शुक्र पुद्गलों की निर्घातन क्रिया, उसे करते हुए। यहां षष्ठी विभक्ति के अर्थ में सप्तमी है। उसके द्वारा (हाथ से) करते हैं, ऐसा व्याख्येय है। इस हस्तकर्म आदि विशेष होने पर जो अनुद्घातिम विशेष (प्रायश्चित्त) दिया जाता है, वह कल्प (बृहत्कल्प) आदि से ज्ञातव्य है।
पारंचिय त्ति पारं तीरं तपसा अपराधस्याऽञ्चति गच्छति ततो दीक्ष्यते य: स पाराञ्ची, स एव पाराञ्चिक:, तस्य यदनुष्ठानं तच्च पाराञ्चिकमिति दशमं प्रायश्चित्तम्, लिङ्ग-क्षेत्र-काल-तपोभिर्बहि: करणमिति भाव:, इह च सूत्रे कल्पभाष्य इदमभिधीयते—
पाराञ्चिक—तप के द्वारा अपराध का पार-तीर पाया जाता है, उसके पश्चात् जो दीक्षित किया जाता है, वह पाराञ्ची है, वही पाराञ्चिक है। उसका जो अनुष्ठान है। वह पाराञ्चिक—दसवां प्रायश्चित्त है। लिंग (मुनिवेश) क्षेत्र काल और तप से बाहर करना, यह उसका तात्पर्य है। इस सूत्र में कल्पभाष्य में ऐसा कहा गया है—
आसायण पडिसेवी दुविहो पारंचितो समासेणं।
एक्केक्कंमि य भयणा सचरित्ते चेव अचरित्ते।।
संक्षेप में पारांचित के दो प्रकार हैं—आशातना पारांचित और प्रतिसेवना पारांचित। पुन: प्रत्येक में दो प्रकार की भजना है। ये दोनों सचरित्री के भी हो सकती है और अचरित्री के भी।
सव्वचरित्तं भस्सति केणति पडिसेवितेण तु पदेणं।
कत्थति चिट्ठति देसो परिणामवराहमासज्ज।।
किसी अपराध पद के आसेवन से सारा चारित्र भ्रष्ट हो जाता है और किसी एक अपराध पद के सेवन से चारित्र का एक देश रह जाता है। इसका कारण है परिणामों की तीव्रता, मन्दता और अपराध की उत्कृष्टता, मध्यमता तथा जघन्यता।
तुल्लम्मि वि अवराधे परिणामवसेण होति णाणत्तं।
कत्थति परिणामम्मि वि तुल्ले अवराहणाणत्तं।।
(बृभा. ४९७२-७४)
अपराध की तुल्यता में भी परिणामों की तीव्रता, मन्दता के कारण उसमें वैचित्र्य होता हे, नानात्व होता हे, कहीं-कहीं परिणामों की तुल्यता में भी अपराध का नानात्व होता है।
तत्र आशातकपाराञ्चिक:—
आशातक पाराञ्चित—
तित्थकर पवयणसुते आयरिए गणहरे महिड्ढीए।
एते आसायंते पच्छित्ते मग्गणा होइ।।
(बृभा. ४९७५,५०६०)
यहां सूत्र में प्रतिसेवक पाराञ्चिक ही तीन प्रकार का कहा गया है—तीर्थकर, प्रवचन, श्रुत, आचार्य, गणधर तथा महर्द्धिक मुनि—जो इनकी आशातना करता है, उसके प्रायश्चित्त की मार्गणा होती है।
त्ति। तत्र—
सव्वे आसदेंतो पावति पारंचियं ठाणं।
(बृभा. ४९८३)
सर्वत: आशातना करने वाले को पारांचिक प्रायश्चित्त आता है।
इह च सूत्रे प्रतिसेवकपाराञ्चिक एव त्रिविध उक्त:, तदुक्तम्—
यहां सूत्र में प्रतिसेवना पाराञ्चिक ही तीन प्रकार का कहा गया है। वह इस प्रकार है—
पडिसेवणपारंची तिविघो सो होइ आणुपुव्वीए।
दुट्ठे य पमत्ते या णयव्वे अण्णमण्णे य ३।।
(बृभा. ४९८५)
प्रतिसेवना पारांची क्रमश: तीन प्रकार का होता है—दुष्ट पारांचिक, प्रमत्त पारांचिक और अन्योन्य पारांचिक।
तत्र दुष्टो दोषवान् कषायतो विषयतश्च, पुनरेकैको द्वेधा, सपक्ष-विपक्षभेदात्, उक्तं च—
वहां कषाय से और विषय से दुष्ट-दोष युक्त हैं। पुन: प्रत्येक के दो भेद हैं—सपक्ष और विपक्ष। कहा भी है—
दुविधो य होइ दुट्ठो कसायदुट्ठो य विसयदुट्ठो य।
दुविहो कसायदुट्ठो सपक्ख-परपक्ख चउभंगो।।
(बृभा. ४९८६)
दुष्ट पारांचित के दो प्रकार हैं—कषाय दुष्ट और विषय दुष्ट। कषाय दुष्ट दो प्रकार का है—स्वपक्ष दुष्ट और परपक्ष दुष्ट। यहां चतुर्भंगी है—१. स्वपक्ष स्वपक्ष में दुष्ट २. स्वपक्ष परपक्ष में दुष्ट ३. परपक्ष स्वपक्ष में दुष्ट और ४. परपक्ष परपक्ष में दुष्ट।
तत्र स्वपक्षे कषायदुष्टो यथा सर्षपनालिकाभिधान-शाकभर्जिकाग्रहणकुपितो मृताचार्यदन्तभञ्जक: साधु:, विषयदुष्टस्तु साध्वीकामुक:, तत्र चोक्तम्—
स्वपक्ष में कषाय दुष्ट—जैसे सर्षपनालिका नामक शाक की भाजी ग्रहण करने से कुपित मृत आचार्य के दांत तोड़ने वाला साधु और विषयदुष्ट—साध्वी का कामुक। यहां कहा है—
लिंगेण लिंगिणीए संपत्ति जइ णिगच्छती पावो।
सव्वजिणाणऽज्जातो संघो आसातिओ तेणं।।
यदि लिंग अर्थात् रजोहरण आदि से युक्त संयमी संयती के साथ प्रतिसेवना करता है तो वह पापी सभी तीर्थंकरों की आर्याओं की तथा संघ की आशातना करता है।
पावाणं पावयरो दिट्ठिप्फासे वि सो ण वट्टति हु।
जो जिणपुंगवमुद्दं नमिऊण तमेव धरिसेति।।
वह सभी पापियों में पापतर होता है, जो जिनपुंगव मुद्रा को धारण करने वाली श्रमणी को नमस्कार कर उसी को भ्रष्ट करता है।
संसारमणवयग्गं जाति-जरा-मरणवेयणापउरं।
पावमलपडलछन्ना भमंति मुद्दाधरिसणेणं।।
(बृभा. ५००८-१०)
जो साक्षात् जिन मुद्रा श्रमणी को भ्रष्ट करता है, वह जन्म, जरा, मरण और वेदना से संकुल तथा पापमल पटल से आच्छन्न इस अपार संसार में परिभ्रमण करता रहता है।
परपक्षकषायदुष्टस्तु राजवधको द्वितीयो राजाग्र-महिष्यधिगन्तेति, उक्तं च—
परपक्ष में कषायदुष्ट—राजवधक और द्वितीय राजा की अग्रमहिषी को अधिगत करने वाला है। कहा भी है—
जो य सलिंगे दुट्ठो कसाय-विसएहिं रायवहगो य।
रायग्गमहिसिपडिसेवओ य बहुसो पयासो य।।
()
स्वपक्ष में श्रमण, श्रमणी रूप और परलिंग-परपक्ष में गृहस्थ अथवा अन्यतीर्थिक, परपक्ष कषायदुष्ट-राजवधक, उदायी राजा को मारने वाले की तरह। दूसरा विषय दुष्ट—राज अग्रमहिषी का बार-बार प्रतिसेवक एवं प्रकट में (लोकविदित) प्रतिसेवन करने वाला।
प्रमत्त: पञ्चमनिद्राप्रमादवान्, मांसाशिप्रव्रजित-साधुवदिति, अयं च सद्गुणोऽपि त्याज्य इति, आह च—
प्रमत्त—पांच निद्रा प्रमादवाला। मांसभक्षी प्रव्रजित साधुवत्। यह सद्गुणवाला होने पर भी त्याज्य है। कहा भी है—
अवि केवलमुप्पाडे ण य लिंगं देति अणतिसेसी से।
देसवतदंसणं वा गिण्ह अणिच्छे पलायंति।।
(बृभा. ५०२४)
अनतिशायी ज्ञानी यह संभावना करता है कि यह स्त्यानद्धि निद्रा वाला मुनि इसी भव में केवलज्ञानी होगा फिर भी वह उसको लिंग नहीं देता। उसका लिंगापहार करते समय उसे कहते हैं—तुम देशव्रत स्वीकार करो अथवा दर्शन सम्यक्त्व ग्रहण कर लो। यदि वह लिंग को छोड़ना नहीं चाहता तो अन्य मुनि उसे रात्रि में सोया हुआ छोड़कर देशान्तर में चले जाएं।
तथा, अन्योन्यं परस्परं मुखपायुप्रयोगतो मैथुनं कुर्वत्, पुरुषयुगमिति शेष:, उच्यते च—
अन्योन्य—परस्पर मुख और गुदा के प्रयोग से मैथुन करते हुए पुरुषयुगल इस प्रकार ज्ञातव्य है। कहते हैं—
आसग-पोसगसेवी केई पुरिसा दुवेयगा होंति।
तेसिं लिंगविवेगो..................................।।
(बृभा. ५०२६)
जो मुख और पायु का सेवन करने वाले होते हैं, वे कुछ पुरुष-साधु द्विवेदक—स्त्री-नपुंसक वेद वाले होते हैं। उनका लिंग विशेष कर देना चाहिए।
आसेवितातिचारविशेष: सन्ननाचरिततपोविशेषस्त-द्दोषोपरतोऽपि महाव्रतेषु नावस्थाप्यते नाधिक्रियते इत्यनवस्थाप्य:, तदतिचारजातं तच्छुद्धिरपि वाऽनवस्थाप्यमुच्यत इति नवमं प्रायश्चित्तमिति। तत्र साधर्मिका: साधवस्तेषां सत्कस्योत्कृष्टोपधि-शिष्यादेर्वा बहुशो वा प्रद्विष्टचित्तो वा तेणं ति स्तेयं चौर्यं कुर्वन् १, तथा अन्यधार्मिका: शाक्यादयो गृहस्था वा, तेषां सत्कस्योपध्यादे स्तेयं कुर्वन्निति २, तथा हस्तेनाऽऽताडनं हस्ततालस्तं दलमाणे ददत्, यष्टि-मुष्टि लकुटादिभिर्मरणादिनिरपेक्ष आत्मन: परस्य वा प्रहरन्निति भाव:, उक्तं च—
अतिचार विशेष आसेवित होने पर भी विशेष तप का आचरण न होने पर उस दोष से उपरत होने पर भी उसे महाव्रत में अवस्थापित/अधिकृत नहीं किया जाता है, वह अनवस्थाप्य (प्रायश्चित्त) है। वह अतिचार अथवा उसकी शुद्धि भी अनवस्थाप्य कही जाती है। यह नौवां प्रायश्चित्त है।
१. साधर्मिक-साधु, उनके स्वयं की उत्कृष्ट उपधि, शिष्य आदि की अथवा सामान्य रूप से अथवा द्वेष बुद्धि से तेणं—चौर्यकर्म करता हुआ।
२. अन्य धार्मिकशाक्य आदि अथवा गृहस्थ, उनके स्वयं के वस्त्रादि की चोरी करता हुआ।
३. हस्तताल—हाथ से ताड़ना देते हुए, छड़ी, मुट्ठी और लकड़ी आदि से मृत्यु से निरपेक्ष हो स्वयं अथवा दूसरों पर प्रहार करते हुए। कहा भी है—
उक्कोसं बहुसो वा पदुट्ठचित्तो व तेणियं कुणइ।
पहरइ जो य सपक्खे निरवेक्खो घोरपरिणामो।।
()
प्रदुष्ट चित्त—द्वेष युक्त चित्तवाला उत्कृष्ट अथवा अनेक बार स्तैन्य कर्म करता है। जो स्वपक्ष अथवा परपक्ष पर निरपेक्ष हो प्रहार करता है वह घोर परिणामी होता है।
अथवा अत्थादाणं दलमाणो त्ति पाठस्तत्र अर्थादानं द्रव्योपादानकारणमष्टाङ्गनिमित्तं तद्ददत् प्रयुञ्जान इत्यर्थ:, अथवा हत्थालंबं दलमाणे त्ति पाठ: तत्र हस्तालम्ब इव हस्तालम्बस्तं हस्तालम्बं ददत्, अशिव-पुररोधादौ तत्प्रशमनार्थमभिचारकमन्त्रविद्यादि प्रयुञ्जान इत्यर्थ: ३।
अथवा 'अत्थादाणं दलमाणे' पाठ है तो द्रव्योपादान का कारण अष्टांग निमित्त, उसका प्रयोग करते हुए ऐसा तात्पर्यं है। अथवा 'हत्थालंबं दलमाणे' पाठ है तो हाथ में आलंबन की तरह उस हस्तालंब को देते हुए अशिव-अमंगल तथा नगररोध आदि के प्रशमन के लिए अभिचारक मंत्र-विद्या आदि का प्रयोग करते हुए यह तात्पर्य है।
सू. ४७४-४७९. तओ णं कप्पंति....अवुग्गाहिते।
(टी.) पूर्वोक्तप्रायश्चित्तं प्रव्राजनादियुक्तस्य भवति, तानि चायोग्यनिरासेन योग्यानां विधेयानीति तदयोग्यान्निरूपयन् सूत्रषट्कमाह—तओ इत्यादि कण्ठ्यम्, किन्तु पण्डकं नपुंसकम्, तच्च लक्षणादिना विज्ञाय परिहर्त्तव्यम्, लक्षणानि चास्य—
पूर्वोक्त प्रायश्चित्त प्रव्रज्या आदि से युक्त के ही होता है। उनके अयोग्य का निरसन कर योग्य को प्रव्रज्या देनी चाहिए। अत: अयोग्य का निरूपण छह सूत्रों से करते हुए कहते हैं—'तओ' इत्यादि स्पष्ट है। तथापि नपुंसक को लक्षणादि से जानकर उसका परिहार करना चाहिए। उसके लक्षण इस प्रकार हैं—
महिलासहावो सर वन्नभेओ,
मेंढं महंतं मउता य वाया।
ससद्दगं मुत्तमफेणगं च,
एयाणि छपंडलक्खणाणि।।
(बृभा. ५१४४)
नपुंसक की पहचान के छह लक्षण है—
१. वह महिला स्वभाववाला होता है।
२,३. उसमें स्वरभेद और वर्णभेद होता है।
४. उसका शिश्न—जननेन्द्रिय लम्बी होती है। उसकी वाणी कोमल होती है।
५. उसका मूल सशब्द और फेन सहित होता है।
तथा वातोऽस्यास्तीति वातिक:, यदा स्वनिमित्त-तोऽन्यथा वा मेहनं कषायितं भवति तदा न शक्नोति यो वेदं धारयितुं यावन्न प्रतिसेवा कृता स वातिक इति, अयं च निरुद्धवेदो नपुंसकतया परिणमति, क्वचित्तु वाहिय त्ति पाठ:, तत्र व्याधितो रोगीत्यर्थ:। तथा क्लीब: असमर्थ:, स च चतुर्द्धा-दृष्टिक्लीब-शब्दक्लीबा-ऽऽदिग्धक्लीब-निमन्त्रणक्लीबभेदात्, तत्र यस्यानुरागतो विवस्त्राद्यवस्थं विपक्षं पश्यतो मेहनं गलति दृष्टिक्लीब:, यस्य तु सुरतादिशब्दं शृण्वत: स द्वितीय:।
वातिक—जिसके वायु होती है वह वातिक है। जब स्वनिमित्त से अथवा अन्य निमित्त से लिंग कषायित हो जाता है, तब वह वेद को धारण नहीं कर सकता है। जब तक प्रतिसेवा (उपचार) नहीं की जाती है, तब तक वह वातिक है। यह निरुद्ध वेद होने पर नपुंसक के रूप में परिणत होता है। कहीं-कहीं 'वाहिय' पाठ भी है। व्याधि अर्थात् रोगी ऐसा तात्पर्यं है। तथा कलीब-नपुंसक चार प्रकार का है—दृष्टि क्लीब, शब्दक्लीब, आदिग्धक्लीब और निमंत्रणकलीब।
• दृष्टिक्लीन—जिसके अनुराग के कारण वस्त्रविहीन अवस्था में विपक्ष—भिन्नलिंगी को देखते हुए लिंग गलता है, वह दृष्टिक्लीब है।
• शब्दक्लीब—जिसके सुरत आदि शब्द सुनते हुए लिंग गलता है, वह द्वितीय शब्द क्लीब है।
• आदिग्धक्लीब—निमंत्रितकलीब-भिन्नलिंगी द्वारा अवगूढ़ अथवा निमंत्रित होने पर व्रत की रक्षा न कर सके, वह आदिग्धक्लीब और निमंत्रितक्लीब है।
यस्तु विपक्षेणावगूढो निमन्त्रितो वा व्रतं रक्षितुं न शक्नोति स आदिग्धक्लीबो निमन्त्रितक्लीबश्चेति, चतुर्विधोऽप्ययं निरोधे नपुंसकतया परिणमतीति, वातिक-क्लीबयोस्तु परिज्ञानं तयोस्त-न्मित्रादीनां वा कथनादेरिति, विस्तरश्चात्र कल्पादवसेय:, एते चोत्कष्टवेदतया व्रतपालनासहिष्णव इति न कल्पन्ते प्रव्राजयितुम्, प्रत्राजकस्याप्याज्ञाभङ्गेन दोषप्रसङ्गादिति, उक्तं च—
यह चारों ही प्रकार का निरोध होने पर नपुंसक रूप से परिणमित होता है। वातिक क्लीब का ज्ञान उसके अथवा उसके मित्रादि के कथन से होता है। इसका विस्तार बृहद्कल्प से ज्ञातव्य है। ये तीव्र वेद के कारण ब्रत पालन में असमर्थ होते हैं। अत: उन्हें प्रव्रजित करना कल्पनीय नहीं है। ये प्रव्रज्या के अयोग्य होते हैं। क्योंकि प्रव्राजक के भी आज्ञा भंग होने से दोष का प्रसंग होता है। कहा भी है—
जिणपवयणे पडिकुट्ठं जो पव्वावेइति लोभदोसेणं।
चरितट्ठी य तवस्सी लोवेति तमेव उ चरित्तं।।
(निभा. ३७४५)
जो चरणस्थित तपस्वी लोभ दोष से जिनवचन से प्रतिषिद्ध को प्रव्रजित करता है वह उसी के चरित्र का लोप हेतु बनता है।
इह त्रयोऽप्रव्राज्या उक्ता: त्रिस्थानकानुरोधाद्, अन्यथा अन्येऽपि ते सन्ति, यदाह—
यहां त्रिस्थानक के क्रम में तीन अप्राव्रज्य बताए गए हैं, अन्यथा वे अन्य भी हैं। जैसे कहा है—
बाले वुड्ढे नपुंसे य जड्डे कीवे य वाहिए।
तेणे रायाऽवकारी य उम्मत्ते य अदंसणे।।
दासे दुट्ठे य मूढे य अणत्ते जुंगिते इय।
उबद्धए य भयए सेहनिप्फेडियाइ य।।
गुव्विणगे बालवच्छा य पव्वावेउं न कप्पइ।।
(निभा ३५०६-८)
ये प्रवज्या के लिए अयोग्य (अकल्पनीय) हैं— १. बाल-जन्म से अष्टवर्ष पर्यंत २. वृद्ध ३. नपुंसक ४. जड़ ५. क्लीब ६. व्याधित ७. स्तेन ८. राज-अपकारी ९. उन्मत्त १०. अचक्षु ११. दास १२. दुष्ट १३. मूढ़ १४. ऋणार्त १५. जुंगित-दूषित १६. उद्बद्ध-वचनबद्ध १७. भृतक १८. शैक्ष १९. निस्फेटिक—अपहृत या निष्कासित शैक्ष २०. गर्भिणी और २१. बालवत्सा।
अदंसणो अन्ध:, अणत्तो ऋणपीडित:, जुंगिओ जात्यङ्गहीन:, ओबद्धओ विद्यादायकादिप्रतिजागरक:, सेहणिप्फेडिआ अपहृत इति। एवमित्यादि, यथैते प्रव्राजयितुं न कल्पन्ते एवमेत एव कथञ्चिच्छलितेन प्रव्राजिता अपि सन्तो मुण्डयितुं शिरोलोचेन न कल्पन्ते, उक्तं च—
अदंसणो—अंध, अणत्तो—ऋण पीड़ित, जुंगिओ—जन्म से अंगहीन। ओबद्धओ—विद्यादायक आदि के प्रतिजागरक, सेह निप्फेडिअ—शैक्ष अपहृत। 'एवं' जैसे ये दीक्षा के अयोग्य हैं, इसी प्रकार कुछ छलपूर्वक प्रत्रजित होने पर भी शिरोलोच के अयोग्य होते हैं। कहा भी है—
पव्वाविओ सिय त्ति, य: स्यादितीत्यर्थ:,
मुंडावेउं अणारणजोगो।
अहवा मुंडाविंते दोसा अणिवारिया पुरिमा।।
(तुलना-बृभा. ५१९०)
आज्ञात अवस्था में चंडक (नपुंसक) को प्रव्रजित कर दिया, ज्ञात होने पर मुंडन आदि शेष पंचक के आचरण के लिए वह अयोग्य होता है। फिर भी यदि उनका समाचरण करता है तो पूर्व के प्रब्राजना पद के विषय में जो दोष कहे गए हैं, वे अनिवारित होते हैं।
एवं शिक्षयितुं प्रत्युपेक्षणादिसामाचारीं ग्राहयितुम्, तथा उपस्थापयितुं महाव्रतेषु व्यवस्थापयितुम्, तथा सम्भोक्तुम् उपध्यादिना, एवमनाभोगात् संभुक्ताश्च संवासयितुम् आत्मसमीपे आसयितुं न कल्पन्त इति प्रक्रम इति।
इसी प्रकार शिक्षयितुम्—प्रत्युपेक्षणा आदि सामाचारी का ग्रहण करवाने के लिए, उपस्थापयितुम्—महाव्रतों में व्यवस्थापन करने लिए, संभोक्तुमू-उपधि आदि से भोग करने के लिए इसी प्रकार अनाभोग से संभुक्त के साथ संवासयितुम्—सहवास (-साथ रखने) के अयोग्य होते हैं, ऐसा क्रम है।
कथञ्चित् संवासिता अपि वाचनाया अयोग्या: न वाचनीया इति तानाह—तओ इत्यादि सुगमम्, नवरं न वाचनीया: सूत्रं न पाठनीया:, अत एवार्थमप्यश्रावणीया:, सूत्रादर्थस्य गुरुत्वात्, तत्राऽविनीत: सूत्रार्थदातुर्वन्दनादि-विनयरहित: तद्वाचने हि दोष:, यत उक्तम्—
कथंचित् साथ में रहने पर भी वे वाचना के अयोग्य हैं। वे वाचनीय नहीं हैं। अत: उन्हें बताते हैं—'तओ' इत्यादि। ये सुगम हैं। तथा न वाचनीय अर्थात् अध्ययन करवाने के अयोग्य हैं। इसी प्रकार अर्थ भी सुनाने योग्य नहीं है, क्योंकि सूत्र से अर्थ गंभीर होता है। क्योंकि अविनीत सूत्र और अर्थ की वाचना प्रदाता के प्रति वंदनादि विनय से रहित होता है। उसे वाचना देने में दोष है क्योंकि कहा भी है—
इहरह वि ताव थब्भइ अविणीओ लंभिओ किमु सुएण।
मा णट्ठो नासिहिई खए व खारोवसेगो उ।।
गोजूहस्स पडागा सयं पलायस्स वड्ढयइ य वेगं।
दोसोदए य समणं न होइ न नियाणतुल्लं च।।
(बृभा. ५२०१,२)
अविनीत व्यक्ति बिना ज्ञान दिए भी स्तब्ध होता है। यदि उसे श्रुत दे दिया जाए तो फिर कहना ही क्या? जो स्वयं नष्ट हो चुका है वह दूसरों को नष्ट न करे, क्षत पर कोई नमक न छिड़के, इसीलिए अविनीत को वाचना नहीं देनी चाहिए। गोयूथ स्वयं प्रस्थित है। अग्रगामी गोपाल जब उसको पताका दिखाता है तो उसका वेग बढ़ जाता है, यह श्रुति है। इसी प्रकार दुर्विनीत को ज्ञान देने से उसका अविनय बढ़ना ही है। रोग के तीव्रतर वेग में औषध शमनकारी नहीं होती और न वह निदान के अनुरूप ही होती हैं।
निदानतुल्यमेव भवतीत्यर्थ:,
निदान तुल्य ही होती है—
विणयाहीया विज्जा देइ फलं इह परे य लोयम्मि।
न फलंतऽविणयगहिया सस्साणि व तोयहीणाइं।।
(बृभा. ५२०३)
विनय से अधीत विद्या इहलोक और परलोक में फल देने वाली होती है। विनयहीन व्यक्तियों की विद्याएं फलवती नहीं होतीं जैसे पानी के बिना धान नहीं फलते, खेती नहीं होती।
तथा विकृतिप्रतिबद्धो घृतादिरसविशेषगृद्ध:, अनुपधानकारीति भाव:, इहापि दोष एव, यदाह—
विकृति प्रतिबद्ध—घृत आदि रस विशेष में आसक्त। इसका तात्पर्य है तप नहीं करने वाला। यहां भी दोष ही हैं। जैसा कि कहा है—
अतवो न होइ जोगो न य फलए इच्छियं फलं विज्जा।
अवि फलति विउलमगुणं साहणहीणा जहा विज्जा।।
(बृभा. ५२०६)
श्रुतसंबंधी व्यापार तप के बिना नहीं होता। तप के बिना श्रुतज्ञान रूप ग्रहण विद्या इप्सित फलवती नहीं होती, प्रत्युत् विपुल अनर्थ फलवाली होता है। जैसे साधनहीन विद्या, बिना किसी उपचार के ग्रहण की जाने वाली विद्या उचित रूप में फलित नहीं होती।
अव्यवशमितम् अनुपशान्तं प्राभृतमिव प्रभृतं नरकपालकैशलिकं परमक्रोधो यस्य सोऽव्यवशमित-प्राभृत:, उक्तं च—
अव्यवशमित—अनुपशांत। प्राभृत की तरह प्राभृत-नरकपाल कौशलिक। जिसके प्रकृष्ट क्रोध है वह अव्यवशमित प्राभृत है। कहा भी है—
अप्पे वि पारमाणिं अवराहे वयइ खामियं तं च।
बहुसो उदीरयंतो अविओसियपाहुडो स खलु।।
(बृभा. ५२०७)
जो थोड़े से अपराध में भी पारमाणि—परम क्रोध समुद्घात को प्राप्त होता है, उस अपराध को उपशांत कर देने पर भी जो अनेक बार उसकी उदीरणा करता है, वह 'अव्यवशमित कलह' होता है।
पारमाणिं परमक्रोधसमुद्घातं व्रजतीति भाव:, एतस्य वाचने इहलोकतस्त्यागोऽस्य प्रेरणायां कलहनात् प्रान्तदेवताछलनाच्च, परलोकतोऽपि त्याग:, तत्र श्रुतस्य दत्तस्य निष्फलत्वात्, ऊषरक्षिप्तबीजवदिति, आह च—
पारमाणिं—परम क्रोध समुद्घात होता है, वह भावार्थ है। ऐसे व्यक्ति को वाचना देने से इहलोक त्याग उसे प्रेरित करने पर कलह तथा प्रांत-देवता से छल होता है। उसे श्रुतदान देना वैसे ही निष्फल है जैसे ऊषर भूमि में डाला हुआ बीज। कहा भी है—
दुविहो उ परिच्च्चाओ इह चोयण कलह देवयाछलणं।
परलोगम्मि अ अफलं खित्तं पि व ऊसरे बीयं।।
(बृभा. ५२०८)
ऐसे व्यक्ति को वाचना देने से दो प्रकार का परित्याग—उसको यदि स्मारणा आदि से प्रेरित किया जाता है तो वह कलह करता है। अपात्र को वाचना देने से प्रांत देवता छल लेता है। परलोक परित्याग—ऐसे श्रुत देना अफलदायी होता है, जैसे ऊषर भूमि में बोया हुआ बीज निष्फल होता है।
एतद्विपर्ययसूत्रं सुगमम्।
इसका प्रतिपक्ष सूत्र सुगम है।
श्रुतदानस्यायोग्या उक्ता:, इदानीं सम्यकत्वस्याप्य-योग्यानाह—तओ इत्यादि कण्ठ्यम्, किन्तु दु:खेन कृच्छ्रेण संज्ञाप्यन्ते प्रज्ञाप्यन्ते बोध्यन्त इति दु:संज्ञाप्या:, तत्र दुष्टो द्विष्ट: तत्त्वं प्रज्ञापकं वा प्रति, स चाऽप्रज्ञापनीय:, द्वेषेणोपदेशाप्रतिपत्ते:, एवं मूढो गुण-दोषानभिज्ञ:, व्युद्ग्राहित: कुप्रज्ञापकहढीकृतविपर्यास:, सोऽप्युपदेशं न प्रतिपद्यते, उक्तं च—
श्रुतदान के अयोग्य कहे गए। अब सम्यक्त्व के भी अयोग्यों को कहते हैं—'तओ' इत्यादि सूत्र सुस्पष्ट है। किंतु जो कष्टपूर्वक, संबोध्य होते हैं, वे दु:संज्ञाप्य हैं। दुष्ट—विरोधी अथवा तत्त्व प्रज्ञापना के प्रति द्वेष रखने वाला। वह अप्रज्ञापनीय है क्योंकि द्वेष से उपदेश की प्रतिपत्ति नहीं होती है। इसी प्रकार मूढ़-गुण-दोष विवेक शून्य, व्युदग्राहित-कदाग्रह के द्वारा भड़काया हुआ, वह भी उपदेश को स्वीकार नहीं करता है। कहा भी है—
पुव्वं कुग्गाहिया केई, बाला पंडियमाणिणो।
नेच्छंति कारणं सोउं, दीवजाए जहा णरे।।
(बृभा. ५२२४)
पहले व्युद्ग्रहित पंडितमानी लोग कुछ भी कारण सुनना नहीं चाहते, जैसे द्वीप में उत्पन्न मनुष्य।
एतेषां स्वरूपं कल्पात् कथाकोशाच्चावसेयमिति। एतद्विपर्यस्तान् सुसंज्ञाप्यतयाऽऽह—तओ इत्यादि स्फुटमिति।
इनका स्वरूप बृहदकल्प और कथाकोश से अवसेय है। इसके प्रतिपक्षी को सुसंज्ञाप्यता की दृष्टि से कहते हैं—'तओ' इत्यादि सुबोध है।
सू. ४८०,४८९. तओ मंडलिया....कप्पेसु।
(टी.) उक्ता: प्रज्ञापनार्हा: पुरुषा:, अधुना तत्प्रज्ञापनीयवस्तूनि त्रिस्थानकावतारीण्याह—तओ मंडलिएत्यादि, मण्डलं चक्रवालम्, तदस्ति येषां ते मण्डलिका: प्राकारवलयवदवस्थिता:, मानुषेभ्यो मानुष-क्षेत्राद्वोत्तर: परतोवर्ती मानुषोत्तर इति, तत्स्वरूपं चेदम्—
प्रज्ञापना के योग्य पुरुष कहे गए। अब त्रिस्थानकवतारी प्रज्ञापीय वस्तु कहते हैं—'तओ मंडलिएत्यादि'। मंडल—चक्रवात। जिसमें मंडल है वे मांडलिक हैं। वे प्राकार वलय की भांति अवस्थित हैं। मानुष क्षेत्र से उत्तर—परतोवर्ती मानुषोत्तर पर्वत हैं। उनका स्वरूप इस प्रकार हैं—
पुक्खरवरदीवड्ढं परिखिवई माणुसत्तरो सेलो।
पायारसरिसरूवो विभयंतो माणुसं लोगं।।
• पुष्करवरदीपार्ध मानुषोत्तर पर्वत से आवेष्टित है। वह मानुषोत्तर पर्वत मनुष्य लोक को विभक्त करता हुआ परकोटे की तरह है।
सत्तरस एगवीसाइ जोयणसयाइ सो समुव्विद्धो।
चत्तारि य तीसाइं मूल कोसं च ओगाढो।।
दस बावीसाइं अहं वित्थिण्णो होइ जोयणसयाइं।
सत्त य तेवीसाइं वित्थिण्णो होइ मज्झम्मि।।
चत्तारि य चउवीसे वित्थारो होइ उवरि सेलस्स।
अङ्ढाइज्जे दीवे दो य समुद्दे अणुपरीइ।।
(द्वीप. १-४)
• वह १७२१ योजन समुच्छृत है और ४३० कोश भूमि में अवगाढ़ है।
• वह भूतल में १०२२०० योजन विस्तीर्ण है और मध्यम में ७२३ योजन विस्तीर्ण है।
• ऊपर में उसका विस्तार ४२४ योजन है। इनकी अनुपरिधि अढाई द्वीप और दो समुद्र है।
तथा—
और—
जंबूदीवो धायइ पुक्खरदीवो य वारुणिवरो य।
खीरवरो वि य दीवो घयवरदीवो य खोयवरो।।
द्वीप ये हैं—१. जंबूद्वीप २. धातकीखंड ३. पुष्करवरद्वीप ४. वारुणिवरद्वीप ५. क्षीरवरद्वीप ६. घृतवरद्वीप ७.क्षोदवरद्वीप।
नंदीसरो य अरुणो अरुणावाओ य कुंडलवरो य।
तह संख रुयग भुयवर कुस कुंचवरो तओ दीवो।।
(बृहत्सं. ८२,८३)
८. नंदीश्वरदीप ९. अरुणदीप १०. अरुणोपपातद्वीप ११. कुण्डलवरद्वीप १२. शंखद्वीप १३. रुचकद्वीप १४. भुजवरद्वीप १५. कुशद्वीप १६. कुञ्चवरद्वीप।
इति क्रमापेक्षया एकादशे कुण्डलवराख्ये द्वीपे प्राकारकुण्डलाकृति: कुण्डलवर इति, तद्रूपमिदम्—
इस क्रम की अपेक्षा ग्यारहवें कुण्डलवर नामक द्वीप में प्राकार कुण्डलाकृति कुण्डलवर पर्वत है। उसका स्वरूप इस प्रकार है—
कुंडलवरस्स मज्झे णगुत्तमो होति कुण्डलो सेलो।
पागारसरिसरूवो विभयंतो कुण्डलं दीवं।
बायालीससहस्से उव्विद्धो कुडलो हवइ सेलो।
एगं चेव सहस्सं धरणियलमहे समोगाढो।।
दस चेव जोयणसए बावीसे वित्थडो य मूलम्मि।
सत्तेव जोयणसए बावीसे वित्थडो मज्झे।।
चत्तारि जोयणसए चउवीसे वित्थडो उ सिहरतले।
(द्वीप. ७२-७५)
कुण्डलवरद्वीप को दो भागों में विभक्त करता हुआ कुण्डलवरद्वीप के मध्य प्राकार सदृश कुण्डल पर्वत है।
यह बयालीस हजार योजन ऊंचा है। एक हजार योजन पृथ्वी में समवगाढ़ है।
यह मूल में १०२२ योजन विस्तृत है। मध्यभाग में ७२२ योजन विस्तीर्ण है तथा शिखर तल में इसका विस्तार ४२४ योजन है।
तथा त्रयोदशे रुचकवराख्ये द्वीपे कुण्डलाकृती रुचक इति, एतस्य त्विदं स्वरूपम्—
तेरहवें रुचकवर द्वीप में रुचक पर्वत है। उसका यह स्वरूप है—
रुयगवरस्स उ मज्झे नगुत्तमो होति पव्वओ रुयगो।
पागारसरिसरूवो रुयगं दीवं विभयमाणो।।
तेरहवें रुचकवर द्वीप में कुण्डलाकृति रुचक द्वीप है। रुचकवर द्वीप को दो भागों में विभक्त करता हुआ प्राकार सहश रुचकद्वीप है।
रुयगस्स उ उस्सेहो चउरासीतिं भवे सहस्साइं।
एगं चेव सहस्सं धरणियलमहे समोगाढो।।
दस चेव सहस्सा खलु बावीसा जोयणाण बोधव्वा।
मूलम्मि उ विक्खंभो साहीओ रुयगसेलस्स।।
(द्वीप. ११२-११४)
वह चौरासी हजार योजन ऊंचा और एक हजार योजन धरणीतल में समवगाढ़ है।
उसका मूल में विष्कम्भ १०२२ योजन है। मध्यभाग में साधिक ७०२२ योजन है। शिखर तल में वह ४०२४ योजन चौड़ा है।
तथा मध्यविस्तारोऽस्य सप्त सहस्राणि द्वाविंशत्यधिकानि, शिरोविस्तारस्तु चत्वारि सहस्राणि चतुर्विंशत्यधिकानीति।
इस पर्वत का मध्य में विस्तार ७०२२ योजन है और शीर्ष विस्तार ४०२४ योजन है।
मानुषोत्तरादयो महान्त उक्ता इति महदधिकारा-दतिमहत आह—तओ महतीत्यादि व्यक्तम्, केवलमति-महान्तश्च ते आलयाश्च आश्रया: अतिमहालया:, महान्तश्च तेऽतिमहालयाश्चेति महातिमहालया:, अथवा 'लय' इत्येतस्य स्वार्थिकत्वात् महातिमहान्त इत्यर्थ:, द्विरुच्चाण च महच्छब्दस्य मन्दरादीनां सर्वगुरुत्व-ख्यापनार्थम्, अव्युत्पन्नो वाऽयमतिमहदर्थे वर्त्तत इति। मंदरेसु त्ति मेरूणां मध्ये जम्बूद्वीपकस्य सातिरेकलक्ष-योजनप्रमाणत्वाच्छेषाणां चतुर्णां सातिरेकपञ्चाशीति-योजनसहस्रप्रमाणत्वादिति। स्वयम्भूरमणो महान् सुमेरोरारभ्य तस्य शेषसर्वद्वीप-समुद्रेभ्य: समधिक-प्रमाणत्वात्, तेषां तस्य च क्रमेण किञ्चिन्न्यूनाधिक-रज्जुपादप्रमाणत्वादिति। ब्रह्मलोकस्तु महान्, तत्प्रदेशे पञ्चरञ्जुप्रमाणत्वात् लोकविस्तरस्य, तत्प्रमाणतया च विवक्षितत्वात् ब्रह्मलोकस्येति।
मानुषोत्तर आदि महान (पर्वत) कहे गए हैं। अत: महत् अधिकार से अतिमहत को कहते हैं—'तओ महती' आदि स्पष्ट है। केवल जो अति महान् आलय है वे अतिमहालय है। जो महान अति महालय हैं, वे महतिमहालय है। अथवा 'लय' स्वार्थ में होने से महातिमहांत होता है। महान शब्द का दो बार प्रयोग मंदर आदि की सर्वगुरुता का प्रतिपादन करने के लिए है अथवा यह अव्युत्पन्न अति महान अर्थ में है। मंदरेषु अर्थात् मेरु पर्वत के मध्य जंबूद्वीपवर्ती मेरु पर्वत सातिरेक लाख योजन का है, जबकि शेष चार मेरु सातिरेक ८५००० योजन परिमाण हैं। स्वयंभूरमण महान है क्योंकि सुमेरु पर्वत से आरंभ कर वह शेष सभी द्वीप-समुद्रों से अधिक परिमाणवाला है। उनमें उसका क्रम से किंचित् न्यूनाधिक रज्जू पाद प्रमाण है। ब्रह्मलोक महान है क्योंकि उस स्थान में लोक का विस्तार पांच रज्जू प्रमाण है। ब्रह्मलोक की वह प्रमाणता विवक्षित है।
सू. ४८२. तिविधा कप्पठिती.... थेरकप्पट्गिती।
(टी.) अनन्तरं ब्रह्मलोककल्प उक्त इति कल्प-शब्दसाधर्म्यात् कल्पस्थितिं त्रिधाऽऽह—तिविहेत्यादि सूत्रद्वयं व्यक्तम्, केवलं समानि ज्ञानादीनि, तेषामायो लाभ: समाय:, स एव सामायिकं संयमविशेष:, तस्य तदेव वा कल्प: करणमाचार: यथोक्तम्—
पूर्ववर्ती सूत्र में ब्रह्मलोक कल्प कहा गया। इस कल्प शब्द के साधर्म्य से तीन प्रकार की कल्पस्थिति (आचार-मर्यादा) कहते हैं—'तिविधा' आदि सूत्र स्पष्ट हैं। केवल समानि अर्थात् ज्ञान आदि उनकी आय-लाभ समाय है। वही सामायिक संयम विशेष है। उसका अथवा वही कल्प करण आचार है। जैसा कहा गया है—
सामर्थ्ये वर्णनायां च, करणे छेदने तथा।
औपम्ये चाधिवासे च, कल्पशब्दं विदुर्बुधा:।।
( )
विद्वान कल्प शब्द को सामर्थ्य, वर्णन, करण, छेदन, उपमा और अधिवास अर्थ में जानते हैं।
इति सामायिककल्प:, स च प्रथम-चरमतीर्थयो: साधूनामल्पकाल:, छेदोपस्थापनीयस्य सद्भावात्, मध्यतीर्थेषु महाविदेहेषु च यावत्कथिक:, छेदोपस्थापनीयाभावात्, तदेवं तस्य तत्र वा स्थिति:, मर्यादा सामायिककल्पस्थिति:।
यह सामायिक कल्प प्रथम और चरम तीर्थंकर के साधुओं के अल्पकालिक होता है। क्योंकि उनके छेदोपस्थापनीय कल्प होता है। मध्यवर्ती बाईस तीर्थंकरों के समय तथा महाविदेह क्षेत्र में यावत्कथिक-जीवनपर्यंत सामायिक कल्प होता है क्योंकि वहां छेदोपस्थापनीय चारित्र का अभाव होता है। वही अथवा वहां स्थिति/ मर्यादा सामायिक कल्प स्थिति है।
सा च शय्यातरपिण्डपरिहारे चतुर्यामपालने पुरुषज्येष्ठत्वे बृहत्पर्याय-स्येतरेण वन्दनकदाने च नियमलक्षणा, शुक्लप्रमाणोपेत-वस्त्रापेक्षया यदचेलत्वं तत्र १ तथा आधाकर्म्मिक-भक्ताद्यग्रहणे २ राजपिण्डाग्रहणे ३ प्रतिक्रमणकरणे ४ मासकल्पकरणे ५ पर्युषणकल्पकरणे ६ चाऽनियमलक्षणा चेति, अत्रोक्तम्—
इस कल्प के अनुसार शय्यातरपिंडपरिहार, चातुर्याम धर्म का पालन, पुरुष ज्येष्ठत्व तथा कृतिकर्म—बृहत् संयम पर्याय की इतर द्वारा वंदना—ये नियम आवश्यक है। श्वेत प्रमाणानुरूप वस्त्र की अपेक्षा से अचेलत्व, आधाकर्मिक भोजन आदि का अग्रहण, राजपिंड का अग्रहण, नियत प्रतिक्रमण, मासकल्पविहार, पर्युषणाकल्प—ये अनियत-वैकल्पिक होते हैं। कहा भी है—
ये चार अवस्थित कल्प हैं—
सिज्जायरपिंडे या चाउज्जामे य पुरिसजेट्ठे य।
किइकम्मस्स य करणे चत्तारि अवट्ठिया कप्पा।।
आचेल क्कुद्देसिय सपडिककमणे य रायपिंडे य।
मासं पज्जोसवणा छप्पेयणवट्ठिया कप्पा।।
(बृभा. ६३६१-६२)
शय्यातरपिंड, चातुर्याम धर्म, पुरुषज्येष्ठधर्म और कृतिकर्मकरण। ये छह अनवस्थित कल्प हैं—आचेलक्य, औद्देशिक, सप्रतिक्रमण धर्म, राजपिंड, मासकल्प और पर्युषणाकल्प।
तत्राचेलकत्वमेवम्—
यहां अचेलता इस प्रकार है—
दुविहो होइ अचेलो असंतचेलो य संतचेलो य।
तत्थ असंतेहिं जिणा संताऽचेला भवे सेसा।।
अचेल दो प्रकार का होता है—सद्चेल, असद्चेल। तीर्थंकर असद्चेल होते हैं। शेष सभी साधु सद्चेल होते हैं (जघन्यत: रजोहरण, मुखवस्त्रिका रखते हैं।)
सीसावेढियपोत्तं नइउत्तरणम्मि नग्गयं बेंतिम।
जुन्नेहिं नग्गियऽम्हि तुर सालिय! देहि मे पोत्तिं।।
नदी में उतरते समय सिर पर वस्त्र बांधा जाता है। उस व्यक्ति को देखकर लोग वस्त्र होने पर भी उसको नग्नक कहते हैं। परिजीर्ण वस्त्र को धारण किए हुए एक स्त्री ने जुलाहे से कहा है—हे तंतुवाय! मैं नग्निका हूं। शीघ्रता कर मुझे शाटिका दे।'
जुन्नेहिं खंडिएहिं असव्वतणुपाउएहिं ण य णिच्चं।
संतेहि वि णिग्गंथा अचेलया होंति चेलेहिं।।
(बृभा. ६३६५-६३६७)
जीर्ण खंडित शरीर को पूर्णरूप से प्रावृत न कर सकने वाले वस्त्रों तथा जो सदा शरीर को प्रावृत न करने वाले किंतु यदा-कदा विशेष ऋतु में प्रावृत करने वाले निर्ग्रंथ वस्त्रों के होते हुए भी अचेलक होते हैं।
तथा पूर्वपर्यायच्छेदेनोपस्थापनीयम् आरोपणीयं छेदोपस्थापनीयम्, व्यक्तितो महाव्रतारोपणमित्यर्थ:, तच्च प्रथम-पश्चिमतीर्थयोरेवेति, शेषा व्युत्पत्तिस्तथैव, तत्स्थितिश्चोक्तलक्षणेष्वेव दशसु स्थानकेष्ववश्यंपालन-लक्षणेति, तथाहि—
पूर्व पर्याय के छेद से जिसकी आरोपणा की जाती है वह छेदोपस्थापनीय है। व्यक्तिश: महाव्रतों की आरोपणा इसका अर्थ है। और वह प्रथम और अंतिम तीर्थ में ही है। उसकी स्थिति उक्त लक्षणवाले दस स्थानों में अवश्य पालनीय है। जैसे कहा है—
दसठाणठिओ कप्पो पुरिमस्स य
पच्छिमस्स य जिणस्स।
एसो धुयरयकप्पो दसठाणपइट्ठियो होइ।।
प्रथम और पश्चिम अर्थात् अंतिम तीर्थंकर के शासन में छेदोपस्थानीय साधुओं के दस स्थान का स्थिति कल्प था। वह धुतरजाकल्प दस स्थान में प्रतिष्ठित होता है। दस स्थान ये हैं—
आचेल क्कुद्देसिय सिज्जायर रायपिंड किइकम्मे।
वय जेट्ठ पडिक्कमणे मासं पज्जोसवणकप्पे।।
(बृभा. ६३६३,४)
१. आचेलक्य २. औद्देशिक ३. शय्यातरपिंड ४. राजपिंड ५. कृतिकर्म ६. व्रत ७. पुरुषज्येष्ठधर्म ८. प्रतिक्रमण ९. मासकल्प १०. पर्युषणाकल्प।
निर्विशमाना ये परिहारविशुद्धितपोऽनुचरन्ति, परिहारिका इत्यर्थ:, तेषां कल्पे स्थितिर्यथा ग्रीष्म-शीत-वर्षाकालेषु क्रमेण तपो जघन्यं चतुर्थ-षष्ठा-ऽष्टमानि मध्यमं षष्ठादीनि उत्कृष्टमष्टमादीनीति, पारणे चायाममेव, पिण्डैषणासप्तके चाद्ययोरग्रह एवेति, पञ्चसु पुनरेकया भक्तमेकया च पानकमित्येवं द्वयोरभिग्रह इति, उक्तं च—
निर्विशमान-जो परिहार विशुद्धि तप कर रहे हैं वे परिहारिक हैं। उनके कल्प में स्थिति—आचार जैसे ग्रीष्म, शीत तथा वर्षाकाल में क्रमश: तप होता है। जघन्य, उपवास, बेला, तेला (अर्थात् जघन्य तप ग्रीष्म ऋतु में चतुर्थभक्त—उपवास, शीत ऋतु में छट्ठ-बेला और वर्षाकाल में अट्ठम-तेला होता है।) मध्यम-षष्ठ, अट्ठम, दशम आदि एवं उत्कृष्ट-अट्ठम, दशम, द्वादश होता है। पारणे में आयंबिल ही होता है। पिण्डैषणा सप्तक में पारिहारिकल्प वाले मुनियों की तप:तालिका इस प्रकार है—
बारस दस अट्ठ दस ट्ठ छट्ठ अट्ठेव छट्ठ चउरो य।
उक्कोस-मञ्झिम-जहन्नगा उ वासा-सिसिर-गिम्हे।।
(बृभा. ६४७२)
| वर्षां | शिशिर | ग्रीष्म | |
| उत्कृष्ट | पंचोला | चोला | तेला |
| मध्यम | चोला | तेला | बेला |
| जघन्य | तेला | बेला | उपवास |
पारणगे आयामं पंचसु गहो दोसुऽभिग्गहो भिक्खे।।
( )
पारिहारिक मुनि पारणे में तीनों ही काल में आचाम्ल करते हैं और पांच प्रकार की भिक्षा ग्रहण करते हैं। (संसृष्ट और असंसृष्ट इन आद्य दो को छोड़कर) अथवा विवक्षित दिवस में एक भक्त और एक पानक ग्रहण करूंगा, ऐसा अभिग्रह ग्रहण करते हैं।
निर्विष्टा आसेवितविवक्षितचारित्रा:, अनुपरिहारिका इत्यर्थ:, तत्कल्पस्थितिर्यथा प्रतिदिनमायाममात्रं तपो भिक्षा तथैवेति, उक्तं च—कप्पट्ठिया वि पइदिण करेंति एमेव चायामं ( ) ति। एते च निर्विशमानका निर्विष्टाश्च परिहारविशुद्धिका उच्यन्ते, तेषां च नवको गणो भवति, ते च एवंविधा:—
निर्विष्टा—जो विवक्षित चरित्र की आसेवना करने चुके है वे अनुपारिहारिक। जिन्होंने परिहार चरित्र का तप कर लिया है, वे तपोभितप्त साधु हैं। उनकी आचार-मर्यादा, जैसे—प्रतिदिन आयंबिल मात्र तप और उसी प्रकार भिक्षा करते हैं। कहा भी है—कल्पस्थित भी प्रतिदिन इसी प्रकार आयंबिल करते हैं। ये निर्विशमान और निर्विष्ट परिहार विशुद्धि कहे जाते हैं। उनका नौ का गण होता है। वे इस प्रकार हैं—
सव्वे चरित्तवंतो उ, दंसणे परिनिट्ठिया।
नवपुव्विया जहन्नेणं, उक्कोसा दसपुव्विया।।
पंचविहे ववहारे, कप्पम्मि दुविहम्मि य।
दसविहे य पच्छित्ते, सव्वे ते परिनिट्ठिया।।
(बृभा. ६४५४,५५)
परिहार कल्प स्वीकार करने वाले सभी मुनि चरित्रवान्, दर्शन की परम कोटि को प्राप्त, जघन्यत: नौ पूर्वी, उत्कृष्टत: दसपूर्वी (किंचित् न्यून दस पूर्वी) तथा पांच प्रकार के व्यवहार—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा, जीत तथा दो प्रकार के कल्प में—अकल्प स्थापनाकल्प एवं शैक्षस्थापनाकल्प अथवा स्थविरकल्प और जिनकल्प तथा दस प्रकार के प्रायश्चित्त—इन सबमें वे मुनि परिनिष्ठित होते हैं।
जिना गच्छनिर्गतसाधुविशेषा:, तेषां कल्पस्थिति-रजिनकल्पस्थिति:, सा चैवम्—जिनकल्पं हि प्रतिपद्यते जघन्यतोऽपि नवमपूर्वस्य तृतीयवस्तुनि सति उत्कृष्टतस्तु दशसु भिन्नेषु, प्रथमे संहनने, दिव्याद्युपसर्ग-रोगवेदनाश्चासौ सहते, एकाक्येव भवति, दशगुणोपेतस्थण्डिल एवोच्चारादि जीर्णवस्त्राणि च त्यजति, वसति: सर्वोपधिविशुद्धाऽस्य, भिक्षाचर्या तृतीयपौरुष्याम्, पिण्डैषणोत्तरासां पञ्चानामेकतरैव, विहारो मासकल्पेन, तस्यामेव वीथ्यां षष्ठदिने भिक्षाटनमिति, एवंप्रकारा चेयं सुयसंघयणेत्यादिकाद् गाथासमूहात् कल्पोक्तादवगन्तव्येति, भणितं च—
जिन—जो विशेष साधना के लिए गण से अलग हैं वे साधु विशेष। उनकी आचार-मर्यादा जिनकल्प स्थिति कही जाती है। वह इस प्रकार है—जघन्यत: नवमें पूर्व की तीसरी आचार नामक वस्तु और उत्कृष्टत: कुछ न्यून दस पूर्व के ज्ञाता जिनकल्प को स्वीकार करते हैं। उनका संहनन प्रथम-वज्रऋषभनाराच होता है। वे देव आदि कृत उपसर्ग तथा रोग व वेदना सहन करते हैं। एकाकी ही होते हैं। दस गुणोपेत स्थण्डिल में ही उच्चार और जीर्ण वस्त्रों का परित्याग करते हैं। उनका आवास स्थान सर्व उपधि से विशुद्ध एकांत होता है। वे दिन के तृतीय प्रहर में भिक्षा ग्रहण करते हैं। उनके उत्तरवती पांच पिण्डषैणाओं में से कोई एक ही होती है। वे मासकल्प विहार करते हैं। वे एक ही गली में छह दिन पूर्व भिक्षा के लिए नहीं जाते हैं। बृहत्कल्प में वर्णित 'सुय संघयण' आदि गाथा समूह से अवगंतव्य है। कहा भी है—
गच्छम्मि य निम्माया धीरा जाहे य गहियपरमत्था।
अग्गह जोग अभिग्गहे, उवेंति जिणकप्पियचरित्तं।।
(बृभा. ६४८३)
जब गण में ही निष्पन्न, धीर परमार्थ को अवगत अर्थात् यह जानकर कि अब उद्यत विहार करने का हमारा अवसर है, असंस्पुष्ट और संस्पृष्ट एषणाओं के ग्रहण तथा एक बार में एक का ही भोग-परिभोग करने वाले होते हैं, वे ही जिनकल्प चरित्र स्वीकार करते हैं।
अग्रहे आद्ययो:, अभिमग्रहे पञ्चानां पिण्डैषणानां योगे द्वयोर्मध्ये एकतरस्या गृहीतपरमार्था:,
आद्य दो पिण्डैषणाओं का ग्रहण न करके अभिग्रह में पांच पिण्डेषणाओं का योग होने पर दो में से एक का ग्रहण करने वाले है।
धिइबलिया तवसूरा निंती गच्छाउ ते पुरिससीहा।
बलवीरियसंघयणा उवसमासहा अभीरु (रू) य।।
(बृभा ६४८४)
स्थविर कल्पी मुनि संयम का यथावत पालन करने वाले, प्रवचन के उद्योतक, शिष्यों को ज्ञान, दर्शन और चारित्र में निष्पादक, दीर्घायुष्क तथा जंघाबल के हीन होने पर वृद्धावास में रहने वाले तथा वसति दोषों से विप्रमुक्त होते हैं।
स्थविरा: आचार्यादयो गच्छप्रतिबद्धा:, तेषां कल्पस्थिति: स्थविरकल्पस्थिति:, सा च—
स्थविर, आचार्य आदि गच्छ प्रतिबद्ध होते हैं। उनकी कल्पस्थिति स्थविरकल्प स्थिति है। वह इस प्रकार है—
पव्वज्जा सिक्खावयमत्थगहणं च अनियओ वासो।
निप्फत्ती य विहारो सामायारी ठिई चेव।।
(बृभा. ११३२,१४४२)
प्रव्रज्या, शिक्षापद, अर्थग्रहण, अनियतवास, निष्पत्ति, विहार तथा उनकी सामाचारी और स्थिति।
इत्यादिकेति। इह च सामायिके सति छेदोपस्थापनीयं तत्र च परिहारविशुद्धिकभेदरूपं निर्व्विशमानकं तदनन्तरं निर्विष्टकायिकं तदनन्तरं जिनकल्प: स्थविरकल्पो वा भवतीति सामायिककल्पस्थित्यादिक: सूत्रयो: क्रमोपन्यास इति।
सामायिक चारित्र होने पर छेदोपस्थापनीय चारित्र होता है। उसके पश्चात् परिहारविशुद्धि निर्विशमान कल्पस्थिति, उसके अनन्तर निर्विष्ट कल्पस्थिति, उसके पश्चात् जिनकल्प अथवा स्थविरकल्प होता है। यह सामायिक कल्पस्थिति आदि सूत्रों का क्रमोपन्यास है।
सू. ४८३-४८७. णेरडयाणं....चउरिंदियाणं।
(टी.) उक्तकल्पस्थितिव्यतिक्रामिणो नारकादि-शरीरिणो भवन्तीति तच्छरीरनिरूपणायाह—नेरइयाण-मित्यादिदण्डक: कण्ठ्य:, किन्तु एवं सव्वदेवाणं ति यथा असुराणां त्रीणि शरीराणि एवं नाग-कुमारादिभवनपति-व्यन्तर-ज्योतिष्क-वैमानिकानाम्, एवं वाउकाइयवज्जाणं ति, वायूनां हि आहारकवर्जानि चत्वारि शरीराणीति तद्वर्जनमेवं पञ्चेन्द्रियतिरश्चामपि चत्वारि मनुष्याणां तु पञ्चापीति त इह न दर्शिता:।
उक्त कल्पस्थिति का व्यतिक्रम करने वाला नारक आदि शरीरी होता है। अत: उनके शरीर का निरूपण करने के लिए कहते हैं—नेरइयाणं' आदि। ये दंडक सुगम हैं, किंतु 'एवं सव्वदेवाणं’ का अर्थ है—जैसे असुरकुमार के तीन शरीर हैं उसी प्रकार नागकुमार आदि भवनपति, व्यंतर, ज्योतिष्क और वैमानिकों के भी तीन शरीर हैं। 'वायुकाइयवज्जाणं' अर्थात् वायुकाय के सिवा पृथ्वी, अप, तेजस और वनस्पति तथा यावत् चतुरिन्द्रिय के तीन ही शरीर होते हैं। वायुकाय में आहारक के अतिरिक्त चार शरीर होते हैं। अत: उसका वर्जन किया गया। इसी प्रकार पंचेन्द्रिय तिर्यंच के चार शरीर और मनुष्य पंचेन्द्रिय के पांच शरीर होते हैं, वे यहां उपदर्शित नहीं हैं।
सू. ४८८. गुरुं पडुच्च....तदुभयपडिणीए।
(टी.) कल्पस्थितिव्यतिक्रामिणश्च प्रत्यनीका अपि भवन्तीति तानाह—गुरुमित्यादि सूत्राणि षड् व्यक्तानि, किन्तु गृणाति अभिधत्ते तत्त्वमिति गुरुस्तं प्रतीत्य आश्रित्य प्रत्यनीका: प्रतिकूला:। स्थविरो जात्यादिभि:, एतत्प्रत्यनीकता चैवम्—
आचार-मर्यादा का अतिक्रमण करने वाले प्रत्यनीक भी होते हैं। अत: उन्हें कहते हैं—गुरु आदि छह सूत्र स्पष्ट हैं। जो तत्त्व का अवबोध करते हैं, वे गुरु हैं। जो उनके प्रतिकूल व्यवहार करने वाले हैं, वे प्रत्यनीक हैं। स्थविर जन्म आदि से होते हैं। इनकी प्रत्यनीकता इस प्रकार है—
जच्चाईहि अवन्नं विभासइ बट्टइ न यावि उववाए।
अहिओ छिद्दप्पेही पगासवादी अणणुलोमो।।
(बृभा. १३०५)
धर्माचार्यों का अवर्णवाद—उनके कुल, जाति आदि के विषय में अवर्णवाद बोलना। जैसे—इनकी जाति और कुल विशुद्ध नहीं है। ये लोकव्यवहार कुशल और औचित्य को जानने वाले भी नहीं है। ये गुरु की सेवा में नहीं रहते, ये अहित-अनुचित कार्य करने वाले हैं, ये गुरु के छिद्रान्वेषी हैं। ये प्रकाशवादी—सभी के समक्ष गुरु के दोषों का कथन करने वाले हैं, ये अननुकूल हैं—गुरु के प्रत्यनीक हैं।
अहवा वि वए एवं उवएसं परसस्स देंति एवं तु।
दसविहवेयावच्चे कायव्व सयं न कुव्वंति।।
()
अथवा इस प्रकार धर्माचार्य के अवर्णवाद करते हैं—ये धर्माचार्य पृच्छक तथा शिष्य आदि को शिक्षा प्रदान करते हैं कि दस प्रकार का वैयावृत्य करना चाहिए, पर वे स्वयं नहीं करते हैं।
गति: मानुषत्वादिका, तत्रेहलोकस्य प्रत्यक्षस्य मानुषत्वलक्षणपर्यायस्य प्रत्यनीक इन्द्रियार्थप्रतिकूल-कारित्वात् पञ्चान्नितपस्विवदिहलोकप्रत्यनीक:, परलोको जन्मान्तरं तत्प्रत्यनीक: इन्द्रियार्थतत्पर:, द्विधालोक-प्रत्यनीकश्चौर्यादिभिरिन्द्रियार्थसाधनपर:। यद्वा इहलोक-प्रत्यनीक इहलोकोपकारिणां भोगसाधनादीनामुपद्रवकारी इहलोकप्रत्यनीक:, एवं ज्ञानादीनामुपद्रवकारी परलोक-प्रत्यनीक:, उभयेषां तु द्विधालोकप्रत्यनीक इति।
गति मनुष्यत्व आदि है। इहलोकस्य अर्थात् प्रत्यक्ष मनुष्य आदि पर्याय का प्रत्यनीक—इन्द्रिय विषयों के प्रतिकूल व्यवहार करने वाला, जैसे पञ्चाग्नि तप करने वाला साधक इहलोक प्रत्यनीक है। परलोक-जन्मान्तर का प्रत्यनीक—इन्द्रिय विषयों में आसक्त। द्विधा प्रत्यनीक-चोरी आदि से जो इन्द्रिय विषयों का साधन करता है वह उभयलोक प्रत्यनीक है। अथवा इहलोक प्रत्यनीक—इस लोक के उपकारक भोग साधना आदि के प्रति उपद्रवकारी इहलोक प्रत्यनीक है। ज्ञान आदि लोकोत्तर गुणों के प्रति उपद्रव करने वाला परलोक प्रत्यनीक है। जो दोनों के प्रति उपद्रवकारी है, वह उभयलोक प्रत्यनीक है।
अथवेहलोको मनुष्यलोक:, परलोको नारकादि:, उभयमेतदेव द्वितयम्, प्रत्यनीकता तु तद्वितथप्ररूपणेति। कुलं चान्द्रादिकम्, तत्समूहो गण: कोटिकादि:, तत्समूह: सङ्घ इति, प्रत्यनीकता चेतेषाम् अवर्णवादादिभिरिति, कुलादिलक्षणं चेदम्—
अथवा इहलोक—मनुष्यलोक और परलोक नरक आदि उभयलोक यानि ये दोनों ही है। उनकी वितथ प्ररूपणा प्रत्यनीकता है। कुल-चंद्र आदि समूह। उनका समूह गण-कोटिक आदि गण और गण का समूह संघ है। इनकी प्रत्यनीकता—अवर्णवाद आदि से होती है। कुल आदि के लक्षण इस प्रकार हैं—
एत्थ कुलं विन्नेयं एगायरियस्स संतई जा उ।
तिण्ह कुलाण मिहो पुण सावेक्खाणं गणो होइ।।
सव्वो वि नाण-दंसण-चरणगुणविभूसियाण समणाणं।
समुदायो पुण संघो गुणसमुदाओ त्ति काऊणं।।
()
एक आचार्य की संतति कुल है (जैसे वज्रसेन के शिष्यों का कुल चंद्रकुल है) तीन कुलों का समूह—समुदाय गण है। (जैसे इंद्र, चंद्र, नागेन्द्र कुल का समूह कोटिक गण है।)
समस्त ज्ञान, दर्शन और चारित्र गुणों से विभूषित श्रमणों का समुदाय संघ है। क्योंकि संघ गुण समुदाय होता है।
अनुकम्पाम् उपष्टम्भं प्रतीत्य आश्रित्य। तपस्वी क्षपक:, ग्लानो रोगादिभिरसमर्थ:, शैक्ष: अभिनव-प्रव्रजित:, एते ह्यनुकम्पनीया भवन्ति, तदकरणा-कारणाभ्यां च प्रत्यनीकतेति। भाव: पर्याय:, स च जीवाजीवगत:, तत्र जीवस्य प्रशस्तोऽप्रशस्तश्च, तत्र प्रशस्त: क्षायिकादि:, अप्रशस्तो विवक्षयौदयिक:, क्षायिकादिश्च ज्ञानादिरूप:, ततो भावं ज्ञानादिं प्रतीत्य प्रत्यनीकस्तेषां वितथप्ररूपणतो दूषणतो वा, यथा—
अनुकंपा का अवलंबन लेकर, तपस्वी—क्षपक (मासोपवास आदि) तप करने वाला, ग्लान-रोग आदि से असमर्थ, शैक्ष-नवदीक्षित—ये अनुकंपनीय होते हैं। उनकी सेवा न करने वाला, उन्हें उपष्टम्भ नहीं देने वाला प्रत्यनीक माना जाता है। भाव का तात्पर्य है पर्याय और वह जीव-अजीव गत है। जीव की पर्याय-जीव के प्रशस्त तथा अप्रशस्त भाव हैं। क्षायिक आदि भाव प्रशस्त एवं विवक्षा से औदयिक आदि भाव अप्रशस्त हैं। क्षायिक आदि ज्ञान आदि रूप हैं। इसलिए भाव ज्ञान आदि की अपेक्षा से प्रत्यनीक-उनकी वितथ व्याख्या अथवा दुषण करते हुए प्रत्यनीक होता है, जैसे—
पाययसुत्तनिबद्धं को वा जाणइ पणीय केणेयं?।
किं वा चरणेणं तू दाणेण विणा उ कि हवइ।।
()
प्राकृतभाषा में निबद्ध सूत्रों को कौन जानता है कि ये किसके द्वारा प्रणीत हैं। अथवा क्या चारित्र बिना दान के होता है।
सूत्रं व्याख्येयमर्थ: तद्व्याख्यानं निर्युक्त्यादिस्तदुभयं द्वितयमिति, तत्प्रत्यनीकता—
सूत्र—जिसकी व्याख्या की जाती है। (मूलपाठ), अर्थ-उसकी व्याख्या, निर्युक्ति आदि तदुभय-पाठ एवं अर्थ मिश्रित रचना है, उसकी प्रत्यनीकता-श्रुत का अवर्णवाद हैं—
काया वया य ते च्चिय ते चेव पमाय अप्पमाया य।
मोक्खाहिगारियाणं जोइसजोणीहि किं कज्जं?।।
(बृभा. १३०३)
षड्जीवनिकाय तथा व्रत बार-बार आगमों में कहे जाते हैं। इसी प्रकार स्थान-स्थान पर प्रमाद और अप्रमाद का बार-बार वर्णन किया जाता है। यदि मोक्षाधिकारी साधुओं के लिए ही प्रवचन है तो फिर सूर्यप्रज्ञप्ति आदि ज्योतिषशास्त्रों तथा योनिप्राभृत आदि ग्रंथों से क्या प्रयोजन?
इत्यादि दूषणोद्भावनमिति।
इस प्रकार के दूषण बतलाना प्रत्यनीकता है।
सू. ४९४,४९५. तओ पितियंगा....मत्थुलिंगे।
(टी.) उक्ता कल्पस्थितिर्गर्भजमनुजानामेव तच्छरीरं च मातापितृहेतुकमिति तयोस्तदङ्गेषु हेतुत्वे विभागमाह तओ पियंगेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, केवलं पितु: जनकस्याऽङ्गानि अवयवा: पित्रङ्गानि प्राय: शुक्रपरिणति-रूपाणीत्यर्थ:, अस्थि प्रतीतम्, अस्थिमिजा अस्थि-मध्यरस:, केशाश्च शिरोजा: श्मश्रु च कूर्च्व: रोमाणि च कक्षादिजातानि नखाश्च प्रतीता: केश-श्मश्रु-रोम-नखमित्येकमेव प्राय: समानत्वादिति। मात्रङ्गानि आर्त्तवपरिणतिप्रायाणीत्यर्थ:, मांसं प्रतीतम्, शोणितं रक्तम्, मस्तुलुङ्गं शेषं मेद:—फिप्फिसादि, कपाल-मध्यवर्ति भेज्जकमित्येके।
गर्भज मनुष्यों की ही कल्पस्थिति कही गई है। उनके शरीर माता-पिता जन्य है। अत: उनके अंगों की कारणता का विभाग इस प्रकार है—'तओ नियंगे' आदि सूत्रद्वय स्पष्ट है। पिता के अंग पित्रंग हैं क्योंकि वे प्राय: शुक्र परिणति रूप हैं। अस्थि स्पष्ट ही है। अस्थिमिंज्जा-अस्थि मध्यरस, केश-सिर में उत्पन्न होने वाले, श्मश्रु—दाढ़ी, रोम—काख आदि में होने वाले, नख—प्रतीत ही हैं। केश, श्मश्रु, रोम, नख—ये प्राय: समान होने से एक ही हैं।
मात्रंग—जो आर्तव की परिणति प्राय: है। मांस प्रतीत ही है। शोषित—रक्त, मस्तुलुंगम्—शेष मेद (चर्बी) फिप्फिसादि—कपाल का मध्यवर्ती भेज्जा आदि।
सू. ४९६,४९७. तिहिं ठाणेहिं....भवति।
(टी.) पूर्वाक्तस्थविरकल्पस्थितिप्रतिपन्नस्य विशिष्ट-निर्ज्जराकारणान्यभिधातुमाह—तिहीत्यादि सुगमम्, नवरं महती निर्जरा कर्म्मक्षपणा यस्य स तथा, महत् प्रशस्त-मात्यन्तिकं वा पर्यवसानं पर्यन्तं समाधि-मरणतोऽ-पुनर्मरणतो वा जीवितस्य यस्य स तथा, अत्यन्तं शुभाशयत्वादिति, एवं स मणस त्ति एवमुक्तलक्षणं त्रयम्, स इति साधु: मणस त्ति मनसा हस्वत्वं प्रकृतत्वात्, एवं स वयस त्ति वचसा, स कायस त्ति कायेनेत्यर्थ:, सकारागम: प्राकृतत्वादेव, त्रिभिरपि करणैरित्यर्थ:, अथवा स्वमनसेत्यादि, प्रधारयन् पर्यालोचयन्, क्वचित्तु पागडेमाणे त्ति पाठस्तत्र प्रकटयन् व्यक्तीकुर्वन्नित्यर्थ:। यथा श्रमणस्य तथा श्रमणोपासक-स्यापि त्रीणि निर्जरादिकारणानीति दर्शयन्नाह—तिहीत्यादि कण्ठ्यम्।
पूर्वोक्त स्थविरकल्प स्थिति प्राप्त के विशिष्ट निर्जरा के कारणों की व्याख्या के लिए कहते हैं—'तिहि' इत्यादि, सूत्र सुगम है। तथापि महती निर्जरा-कर्मक्षपणा जिसके है, वह महानिर्जरा है। महत् अर्थात् प्रशस्त। अथवा अत्यंत पर्यवसान पर्यंत। जीवित के समाधि मरण से अथवा अपुनर्मरण से वह महापर्यवसान है। अत्यंत शुभाशय होने से होता है। 'एवं' इस प्रकार उक्त लक्षण वाले तीनों से अर्थात् साधु-शोभन मणस अर्थात् मन से। यहां हस्व प्राकृत के कारण है। इसी प्रकार सवयस-वचन से, कायस-काया से, यहां सकार का आगमन प्राकृत के कारण हैं। इसका तात्पर्य तीनों करण से है। अथवा स्वमनस् इत्यादि प्रधारयन्—देखकर के। जैसे श्रमण के तीन कारणों से निर्जरा होती है उसी प्रकार श्रमणोपासक के निर्जरा के तीन कारण दिखाते हुए कहा गया है—'तिहीत्यादि' स्पष्ट है।
सू. ४९८. तिविहे पोग्गलपडिघाते....पडिहण्णिज्जा।
(टी.) अनन्तरं कर्म्मनिर्जरोक्ता, सा च पुद्गल-परिणामविशेषरूपेति पुद्गलपरिणामविशेषमभि-धातुमाह-तिविहेत्यादि, पुद्गलानाम् अण्वादीनां प्रतिघातो गतिस्खलनं पुद्गलप्रतिघात:, परमाणुश्चासौ पुद्गलश्च परमाणुपुद्गल: स तदनन्तरं प्राप्य प्रतिहन्येत गते: प्रतिघातमापद्येत, रूक्षतया वा तथाविध-परिणामान्तरात् गतित: प्रतिहन्येत, लोकान्ते वा, परतो धर्म्मास्तिकायाभावादिति।
अनन्तर सूत्र में कर्मनिर्जरा कही गई। वह पुद्गल परिणाम से विशेष रूप से होती है। अत: पुद्गल परिणाम विशेष को कहते हैं—तिविहा इत्यादि। अणु आदि पुदगलों का गति स्खलन पुद्गल प्रतिघात है। जो पुद्गल परमाणु हैं वे परमाणु पुद्गल हैं। यहां बहुब्रीहि समास है। वह परमाणु पुद्गल दूसरे से टकराकर प्रतिहत हो जाता है। अथवा रूक्षता से तथाविध परिणामान्तर से गति से प्रतिहत हो जाता है। अथवा लोकांत तक जो प्रतिहत हो जाता है। क्योंकि लोकांत से आगे धार्मास्तिकाय का अभाव है।
सू. ४९९. तिविहे चक्खू....सिया।
(टी.) पुद्गलप्रतिघातं च चक्षुरेव जानातीति तन्निरूपणायाह—तिविहेत्यादि प्राय: कण्ठ्यम्, चक्षु: लोचनम्, तद् द्रव्यतोऽक्षि भावतो ज्ञानम्, तद्यस्यास्ति स तद्योगाच्चक्षुरेव, चक्षुष्मानित्यर्थ:, स च त्रिविध: चक्षु:सङ्ख्याभेदात्, तत्रैकं चक्षुरस्येत्येकचक्षुरेव-मितरावपि। छादयतीति छद्म ज्ञानावरणादि, तत्र तिष्ठतीति छदास्थ:, स च यद्यप्यनुत्पन्नकेवलज्ञान: सर्व एवोच्यते तथापीहातिशयवत् श्रुतज्ञानादिवर्जितो विवक्षित इति एकचक्षु: चक्षुरिन्द्रियापेक्षया। देवो द्विचक्षु: चक्षुरिन्द्रिया-ऽवधिभ्याम्। उत्पन्नमावरणक्षयोपशमेन ज्ञानं च श्रुता-ऽवधिरूपं दर्शनं च अवधिदर्शनरूपं यो धारयति वहति स तथा, य एवंभूत: स त्रिचक्षु: चक्षुरिन्द्रिय-परमश्रुता-ऽवधिभिरिति वक्तव्यं स्यात्।
पुद्गल प्रतिघात को चक्षुष्मान ही जानता है, अत: उनका निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तिविहा' इत्यादि। प्राय: स्पष्ट है। चक्षु—आंख। वह द्रव्यत: आंख और भावत: ज्ञान है। वह ज्ञान जिसके होता है वह उसके योग से चक्षु ही है अर्थात् चक्षुष्मान है। चक्षुओं की संख्या भेद से वह तीन प्रकार का है। जिसके एक चक्षु होता है वह एक चक्षु। इसी प्रकार जिसके दो चक्षु है वह द्विचक्षु और जिसके तीन चक्षु है वह त्रिचक्षु है। जो ज्ञानावरण आदि आच्छादित करता है, वह छदम है। उसमें जो स्थित है वह छद्मस्थ है। यद्यपि उसके केवलज्ञान उत्पन्न नहीं हुआ है फिर भी उन्हें सर्व! ही कहा जाता है। तथापि यहां अतिशय युक्त श्रुतज्ञान आदि से रहित होने पर चक्षु इन्द्रिय की अपेक्षा से एक चक्षु कहा गया। देव द्विचक्षु-चक्षुरिन्द्रिय और अवधिज्ञान की अपेक्षा से है। जो आवरण के क्षयोपशम से श्रुत और अवधि रूप ज्ञान तथा अवधि दर्शन रूप दर्शन को धारण करता है वह द्विचक्षु है। वह त्रिचक्षु-चक्षुरिन्द्रिय, परमश्रुत तथा अवधिज्ञान से वक्तव्य है।
स हि साक्षादिवावलोकयति हेयोपादेयानि समस्त-वस्तूनि, केवली त्विह न व्याख्यात: केवलज्ञान-दर्शनलक्षण-चक्षुर्द्वयकल्पनासम्भवेऽपि चक्षुरिन्द्रिय-लक्षणचक्षुष उपयोगाभावेनासत्कल्पतया तस्य चक्षुस्त्रयं न विद्यत इति कृत्वेति, द्रव्येन्द्रियापेक्षया तु सोऽपि न विरुध्यत इति।
समस्त हेयोपादेय वस्तुओं को केवली साक्षात् की भांति जानते-देखते हैं। यहां केवली की व्याख्या नहीं की गई है। केवलज्ञान और केवल दर्शन रूप चक्षुद्वय की कल्पना असंभव होने पर भी चक्षुरिन्द्रिय लक्षण चक्षु के उपयोग का अभाव होने से असत्कल्पता से उनके तीन चक्षु नहीं होते। द्रव्येन्द्रिय की अपेक्षा से उसका निषेध नहीं है।
सू. ५००. तिविधे अभिसमागमे....समणाउसो।
(टी.) चक्षुष्माननन्तरमुक्त:, तस्य चावगमो भवतीति तं दिग्भेदेन विभजन्नाह—तिविहेत्यादि, अभीत्यर्थाभिमुख्येन न तु विपर्यासरूपतया समिति सम्यक् न संशयतया तथा आ मर्यादया गमनमभि-समागमो वस्तुपरिच्छेद:। इहैव ज्ञानभेदमाह—जया णमित्यादि, अइसेस त्ति शेषाणि छद्मस्थज्ञानान्यति-क्रान्तमतिशेषं ज्ञानदर्शनं तच्च परमावधिरूपमिति भाव्यते, केवलस्य न क्रमेणोपयोगो येन तत्प्रथमतयेत्यादि सूत्रमनवद्यं स्यादिति, तस्य ज्ञानादेरुत्पादस्य प्रथमता तत्प्रथमता तस्याम् उड्ढं ति ऊर्ध्वलोकमभिसमेति समवगच्छति जानाति, ततस्तिर्यगिति तिर्यग्लोकम्, ततस्तृतीयस्थानेऽध इत्यधोलोकमभिसमेति, एवं च सामर्थ्यात् प्राप्तमधोलोको दुरभिगम:, क्रमेण पर्यन्ताधिगम्यत्वादिति, हे श्रमणायुष्मन्निति गौतमा-मन्त्रणमिति।
अनन्तर सूत्र में चक्षुष्मान की व्याख्या की गई। उसके ज्ञान होता है, अत: उस ज्ञान को दिगभेद से विभक्त करते हुए कहते है—तिविहे इत्यादि।' अभि अर्थात् अर्थाभिमुखता से न कि विपर्यास रूप से, सम अर्थात् सम्यक्—न कि संशय रूप से। तथा 'आ' मर्यादा से गमन अभिसमागम-वस्तु परिच्छेद अथवा वस्तु का ज्ञान है। यहां ज्ञान के भेद कहते हैं—जया णं' इत्यादि। अइसेस अर्थात् शेष छद्मस्थ ज्ञानो का अतिक्रमण अतिशेष है और वह ज्ञान-दर्शन परम अवधि रूप होता है। केवलज्ञान में उपयोग का क्रम नहीं होता है। अत: 'तत् प्रथमतया' इत्यादि सूत्र निर्दोष है। 'तस्य'—ज्ञानादि की उत्पत्ति की प्रथमता तत्प्रथमता है। उसमें उड्ढं अर्थात् ऊर्ध्वलोक को जानता है उसके पश्चात् तिर्यक्लोक को तथा उसके पश्चात् तृतीय स्थान में अधोलोक को जानता है। इस प्रकार सामर्थ्यं से अधोलोक दुरधिगम होता है क्योंकि उसके अधिगम का क्रम अन्त में है। हे श्रमणायुष्मन्—यह गणधर गौतम को आमंत्रण है।
सू: ५०१-५०४. तिविधा इड्ढी....मीसिता।
(टी.) अनन्तरमभिसमागम उक्त:, स च ज्ञानम्, तच्चर्द्धिरिहैव वक्ष्यमाणत्वादिति ऋद्धिसाधर्म्यात् तद्भेदानाह—तिविहा इड्ढी इत्यादिसूत्राणि सप्त सुगमानि, नवरं देवस्य इन्द्रादेऋद्धि: ऐश्वर्यं देवर्द्धि:, एवं राज्ञ: चक्रवर्त्त्यादिर्गणिनो गणाधिपतेराचार्यस्येति। विमानानां विमानलक्षणा वा ऋद्धि: समृद्धि:, द्वात्रिंशल्लक्षादिकं बाहुल्यं महत्त्वं रत्नादिरमणीयत्वं चेति विमानर्द्धि:, भवति च द्वात्रिंशल्लक्षादिकं सौधर्मादिषु विमानबाहुल्यम्, यथोक्तम्—
अनन्तर सूत्र में अभिसमागम का निरूपण किया गया और वह ज्ञान है। यहां ऋद्धि ही वक्ष्यमाण होने से ऋद्ध के साधर्म्य से उसके भेदों को कहते हैं—तिविहा ऋद्धि' आदि सात सूत्र सुगम हैं। तथापि इन्द्र आदि का ऐश्वर्य देवर्धि है। इसी प्रकार राज्ञ-चक्रवर्ती आदि राजा की तथा गणाधिपति-आचार्यं आदि की। विमानों की अथवा विमान लक्षण ऋद्धि-समृद्धि बत्तीस लाख आदि की बहुलता, महत्त्व, रत्न आदि-रमणीयता विमानर्द्धि है। बत्तीस लाख विमान आदि सौधर्म आदि देवलोकों में विमानों की बहुलता है, जैसा कि कहा गया—
बत्तीस अट्ठवासी बारह अट्ठ य चउरो सयसहस्सा।
आरेण बंभलोगा विमाणसंखा भवे एसा।।
सौधर्म देवलोक के बत्तीस लाख विमान हैं। ईशान के अठाईस लाख, सनत्कुमार के बारह लाख, माहेन्द्र के आठ लाख, ब्रह्मलोक के चार लाख विमान हैं।
पंचास चत्त छच्चेव सहस्सा लंत-सुक्क-सहसारे।
सय चउरो आणय-पाणएसु तिन्नारण-ऽच्चुयए।।,
लांतक देवलोक के पचास हजार, शुक्र देवलोक के चालीस हजार, सहस्रार देवलोक के छह हजार, आनत-प्राणत देवलोक के चार सौ, आरण-अच्युत देवलोक के चार सौ विमान होते हैं।
एक्कारसुत्तरं हेट्ठिमेसु सत्तुत्तरं च मज्झिमए।
सयमेगं उवरिमए पंचेव अणुत्तरविमाणा।।
(बृहत्सं. ११७-११९)
अधस्तन ग्रेवैयक त्रिक के एक सौ ग्यारह, मध्यम त्रिक के एक सौ सात, उपरितन त्रिक के सौ विमान होते हैं।
उपलक्षणं चैतत् भवननगराणामिति। वैक्रियकरण-लक्षणा ऋद्धिरर्वैक्रियद्धि:, वैक्रियशरीरैर्हिं जम्बूद्वीप-द्वयसङ्ख्यातान् वा द्वीप-समुद्रान् पूरयन्तीति, उक्तं च भगवत्याम्—
यह भवन और नगरों का उपलक्षण चिह्न है। वैक्रिय करने के लक्षणों वाली ऋद्धि वैक्रियर्द्धि है। वैक्रिय शरीरों से जंबूद्वीपद्वय अथवा असंख्यात द्वीप समुद्रों को आपूरित करते हैं। भगवती सूत्र में भी कहा है—
चमरे णं भंते! केमहिड्ढिए जाव केवतियं च णं पभू विउव्वित्तए?,
भंते! असुरेन्द्र, असुरराज चमर कितनी महान ऋद्धिवाला यावत् कितनी विक्रिया करने में समर्थ है?
गोयमा! चमरे णं जाव पभू णं केवलकप्पं जंबुद्वीवं दीवं बहूहिं असुरकुमारेहिं देवेहि य देवीहि य आइन्नं जाव करेत्तए,
गौतम! असुरेन्द्र, असुरराज चमर संपूर्ण जंबूद्वीप को अनेक देव और देवियों से आकीर्ण, व्यतिकीर्ण, उपस्तृत, संसृत, स्पृष्ट, अवगाढ़ावगाढ़ करने में समर्थ है।
अदुत्तरं च णं गोयमा! पभू चमरे जाव तिरियमसंखेज्जे दीव-समुद्दे बहुहिं असुरकुमारेहिं आइन्ने जाव करित्तए, एस णं गोयमा! चमरस्स अयमेयारूवे विसयमेत्ते बुइए, नो चेव णं संपत्तीए विउव्विंसु, एवं सक्के वि दो केवलकप्पे जंबुद्दीवे दीवे जाव आइन्ने करेज्ज (भग. २।९।४,१६) त्ति।
गौतम! चमर की विक्रिया शक्ति का यह इतना विषय केवल विषय की दृष्टि से प्रतिपादित है, किंतु वे ऐसा करते नहीं है।
देवेन्द्र, देवराज शक्र भी दो संपूर्ण जंबूद्वीपों को अपने रूपों से आकीर्ण कर सकता है।
परिचारणा कामासेवा, तदृद्धि: अन्यान् देवानन्यसत्का देवी: स्वकीया देवीरभियुज्यात्मानं च विकृत्य परिचारयतीत्येवमुक्तलक्षणेति। सचित्ता स्वशरीरा-ऽग्रमहिष्यादिसचेतनवस्तुसम्पत्, अचेतना वस्त्राऽऽभरणादिविषया, मिश्रा अलङ्कृतदेव्यादिरूपा। अतियानं नगरप्रवेश:, तत्र ऋद्धि: तोरण-हट्टशोभा-जनसम्मर्द्दादिलक्षणा, निर्याणं नगरान्निर्गम:, तत्र ऋद्धि: हस्तिकल्पन-सामन्तपरिवारणादिका, बलं चतुरङ्गम्, वाहनानि वेगसरादीनि, कोशो भाण्डागारम्, कोष्ठा धान्यभाजनानि, तेषामगारं गेहं कोष्ठागारं धान्यगृह-मित्यर्थ:, तेषां तान्येव वा ऋद्धिर्या सा तथा। सचित्तादिका पूर्ववद् भावनीयेति। ज्ञानर्द्धिंर्विशिष्ट-श्रुतसम्पत्, दर्शनर्द्धि: प्रवचने नि:शङ्कितादित्वं प्रवचनप्रभावकशास्त्रसम्पद्वा, चारित्रद्धिर्निरतिचारता। सचित्ता शिष्यादिका, अचित्ता वस्त्रादिका, मिश्रा तथैवेति। इह च विकुर्वणादिऋद्धयोऽन्येषामपि भवन्ति, केवलं देवादीनां विशेषवत्यस्ता इति तेषामेवोक्ता इति।
परिचारणा—काम का आसेवन-उसकी ऋद्धि। अन्य देवों को, दूसरों की देवियों को तथा स्वकीय देवियों का भोगकर और स्वयं की विकुर्वणा कर परिचारणा करता है। इस प्रकार परिचारणा उपर्युक्त लक्षण वाली है। सचित्त—स्वयं का शरीर, अग्रमहिषी आदि सचेतन वस्तु रूप संपत्ति। अचित्त-अचेतन वस्त्राभूषण आदि विषयक, मिश्र अलंकृत देवी आदि रूप। अतियान का अर्थ है नगर प्रवेश। ऋद्धि-तोरण, हाट (बाजार) की शोभा, जनसमूह आदि लक्षण वाली। निर्याण—नगर से निर्गमन, उसकी ऋद्धि-हाथी, सामंत, पारिवारिक जन आदि। बल—चतुरंगिणी सेना, वाहन-वेगसर आदि, कोश-भंडार, कोष्ठ-धान्य के भाजन, उनका अगार-घर कोष्ठागार अर्थात् धान्यगृह। उनकी ऋद्धि राजद्धि है। सचित्त आदि पूर्ववत् भावनीय है। ज्ञानर्द्धि-विशिष्ट श्रुत संपदा, दर्शनर्द्धि-प्रवचन में नि:शंकिता आदि अथवा प्रवचन प्रभावक शास्त्र संपदा, चारित्रर्द्धि-चारित्र में निरतिचारता, सचित्त शिष्य आदि की, अचित्त-वस्त्र आदि की तथा मिश्र उसी प्रकार है। ये विकुर्वणा आदि ऋद्धियां अन्यों के भी होती हैं। केवल देवों के वे विशेष रूप से होती हैं अत: उनकी ऋद्धि ही बतलाई गई है।
सू. ५०५. तओ गारवा....सातागारवे।
(टी.) ऋद्धिसद्भावे च गौरवं भवतीति तद्भेदानाह—तओ गारवेत्यादि व्यक्तम्, परं गुरोर्भाव: कर्म्म वेति गौरवम्, तच्च द्वेधा द्रव्यतो वज्रादेर्भावतोऽभिमानलोभ-लक्षणाशुभभावत आत्मन:, तत्र भावगौरवं त्रिधा, तत्र ऋद्धया नरेन्द्रादिपूजालक्षणया आचार्यत्वादिलक्षणया वा अभिमानादिद्वारेण गौरवम् ऋद्धिगोरवम्, ऋद्धि-प्राप्त्यभिमानाऽप्रापतप्रार्थनाद्वारेणात्मनोऽशुभभावो भाव-गौरवमित्यर्थ:, एवमन्यत्रापि, नवरं रसो रसनेन्द्रियार्थो मधुरादि:, सातं सुखमिति, अथवा ऋद्भयादिषु गौरवमादर इति।
ऋद्धि होने पर गौरव होता है, अत: उसके भेदों को कहते हें-तओ गारवा' आदि स्पष्ट हैं। तथापि गुरु का भाव अथवा कर्म गौरव है, वह दो प्रकार से है—द्रव्यत: और भावत:। द्रव्यत: वज्र आदि। भावत: आत्मा के अभिमान, लोभ लक्षण अशुभ भाव से। भाव गौरव के तीन प्रकार हैं—राजा आदि की पूजा लक्षणा, ऋद्धि से आचार्यत्वादि लक्षणा अथवा अभिमान आदि गौरव ऋद्धि-गौरव है। ऋद्धि की प्राप्ति के अभिमान और अप्राप्त की प्रार्थना के द्वारा आत्मा का अशुभ भाव भाव-गौरव है। अन्यत्र भी ऐसे ही है तथापि रस रसनेन्द्रिय का विषय मधुर आदि है, सातं—सुख अथवा ऋद्धि आदि में गौरव-आदर है।
सू. ५०६. तिविहे....करणे।
(टी.) अनन्तरं चारित्रर्द्धिरुकता, चारित्रं च करण-मिति तद्भेदानाह—तिविहेत्यादि, कृति: करणमनुष्ठानम्, तच्च धार्म्मिकादिस्वामिभेदेन त्रिविधम्, तत्र धार्म्मिकस्य संयतस्येदं धार्म्मिकमेवमितरे, नवरमधार्म्मिक: असंयत:, तृतीयो देशसंयत:। अथवा धर्म्मे भवं धर्म्मो वा प्रयोजनमस्येति धार्मिकम्, विपर्यस्तमितरत्, एवं तृतीयमपीति।
अनन्तर सूत्र में चारित्र ऋद्धि कही गई। चारित्र करण है। अत: उसके भेदों को कहते हैं—'तिविहे' इत्यादि। कृति-करण-अनुष्ठान है। वह धार्मिक आदि स्वामी भेद से तीन प्रकार का है। धार्मिक—संयमी का अनुष्ठान धार्मिक अनुष्ठान है। इसी प्रकार अन्य भी है, किन्तु अधार्मिक का अर्थ है असंयमी। तीसरा देशव्रती है। अथवा धर्म में होने वाला या धर्म ही जिनका प्रयोजन है, वह धार्मिक है। इसका विपरीत अधार्मिक है। इसी प्रकार तीसरा भी है।
सू. ५०७. तिविहे....पण्णत्ते।
(टी.) धार्म्मिककरणमनन्तरमुक्तम्, तच्च धर्म एवेति तद्धेदानाह—तिविहेत्यादि स्पष्टम्, केवलं भगवता महावीरेणेत्येवं जगाद सुधर्म्मस्वामी जम्बूस्वामिनं प्रतीति, सुष्ठु काल-विनयाद्याराधनेनाऽधीतं गुरुसकाशात् सूत्रत: पठितं स्वधीतम्, तथा सुष्ठु विधिना तत एव व्याख्यानेनाऽर्थत: श्रुत्वा ध्यातम् अनुप्रेक्षितम्, श्रुतमिति गम्यम्, सुध्यातम्, अनुषप्रेक्षणाऽभावे तत्त्वानवगमेना-ऽध्ययन-श्रवणयो: प्रायोऽकृतार्थत्वादिति, अनेन भेदद्वयेन श्रुतधर्म्म उक्त:, तथा सुष्ठु इहलोकाद्याशंसारहितत्वेन तपसितं तपस्यानुष्ठानं सुतपसितमिति च चारित्रधर्म्म उक्त इति।
अनन्तर सूत्र में धार्मिक करण बतलाया गया वह धर्म ही है। अत: उसके भेद की व्याख्या करते हैं—'तिविहे' आदि स्पष्ट है। केवल भगवान महावीर ने ऐसा कहा है—ऐसा सुधर्मा स्वामी ने जंबूस्वामी को कहा। सुष्ठु—काल, विनय आदि की आराधना से पढ़ा गया। गुरु के पास सूत्रत: पढ़ा गया स्वधीत है। तथा सुष्ठु-विधि से बही व्याख्यान के द्वारा अर्थत: सुनकर ध्यात-अनुप्रेक्षित श्रुत सुध्यात है क्योंकि अनुप्रेक्षा के अभाव में तत्त्व का अवबोध न होने से अध्ययन और श्रवण प्राय: अकृतार्थ होते हैं। अत: इन दो भेदों से श्रुतधर्म कहा गया। सुष्ठु इहलोक आदि आशंसा से रहित, तपसितं—तप अनुष्ठान सुतपसित है, इस प्रकार यहां चारित्र धर्म की व्याख्या है।
त्रयाणामप्येषामुत्तरोत्तरतोऽविनाभावं दर्शयति-जया इत्यादि व्यक्तम्, परं निर्द्दोषाध्ययनं विना श्रुतार्थाप्रतीते: सुध्यातं न भवति, तदभावे ज्ञानविकलतया सुतपसितं न भवतीति भाव:, यदेतत् स्वधीतादित्रयं भगवता वर्द्धमानस्वामिना धर्म्म: प्रज्ञप्त: से त्ति स स्वाख्यात: सुष्ठूक्त: सम्यग्ज्ञानक्रियारूपत्वात्, तयोश्चैकान्ति-कात्यन्तिकसुखावन्ध्योपायत्वेन निरुपचरितधर्म्मत्वात्, सुगतिधारणाद्धि धर्म्मं इति, उक्तं च—
इन तीनों का उत्तरोत्तर अविनाभाव प्रकट करते हैं—'जया' आदि स्पष्ट हैं क्योंकि निर्दोष-दोष रहित अध्ययन के बिना श्रुत और अर्थ का निश्चय नहीं होने से सुध्यात नहीं होता है। उसके अभाव में ज्ञान की विकलता से सुतपसित नहीं होता है। यह जो स्वधीत आदि तीनों भगवान वर्धमान स्वामी ने धर्म प्ररूपित किया, वह स्वाख्यात अर्थात् सम्यक् ज्ञान और क्रिया रूप से सुष्ठु-सुन्दर प्रकार से कहा है। वे दोनों ऐकांतिक तथा आत्यंतिक सुख के अवन्ध्य उपाय रूप से कहे गए हैं क्योंकि ये निरूपचरित धर्म हैं। सुगति को धारण करने से वह धर्म है, कहा भी है—
नाणं पयासयं सोहओ तवो संजमो य गुत्तिकरो।
तिण्हं पि समाओगे मोक्खो जिणसासणे भणिओ।।
(आवनि. १०३)
ज्ञान प्रकाशक है, तप शोधन है और संयम गुप्तिकर (कर्म निरोधक) है। जिनशासन में तीनों के समवाय (सम्यक् योग) को मोक्ष कहा गया है।
णमिति वाक्यालङ्कारे।
णं वाक्यालंकार में प्रयुक्त है।
सू. ५०८-५१०. तिविध....वितिगिच्छा।
(टी.) सुतपसितमिति चारित्रमुक्तम्, तच्च प्राणाति-पातादिविनिवृत्तिस्वरूपमिति तस्या भेदानाह—तिविहे-त्यादि, व्यावर्तनं व्यावृत्ति:, कुतोऽपि हिंसाद्यवधे-निंवृत्ति-रित्यर्थ:, सा च या ज्ञस्य हिंसादेर्हेतु-स्वरूप-फलविदुषो ज्ञानपूर्विका व्यावृत्ति: सा तदभेदात् जाणु त्ति गदिता, या त्वज्ञस्याज्ञानात् सा अजाणू इत्यभिहिता, या तु विचिकित्सात: संशयात् सा निमित्त-निमित्तिनोर-भेदा-द्विचिकित्सेत्यभिहिता।
सुतपसित से चारित्र कहा गया और वह प्राणातिपात आदि से निवृत्ति स्वरूप है। अत: उसके भेद कहते हैं—तिविधा' इत्यादि। व्यावर्तन व्यावृत्ति है। किसी भी प्रकार की हिंसा आदि पाप से निवृत्ति व्यावृत्ति है। और वह जो ज्ञाता की ज्ञ की हिंसा आदि के हेतु, स्वरूप, फल और ज्ञानपूर्वक व्यावृत्ति है। वह उससे अभेद के कारण 'जाणू' कही गई है। जो आज्ञ की आज्ञानपूर्वक व्यावृत्ति है बह 'अजाणू' कही गई है। जो विचिकित्सा से संशय से है वह निमित्त और निमित्ति के अभेद से विचिकित्सा कही है।
व्यावृत्तिरित्यनेनाऽऽन्तरं चारित्र-मुक्तं तद्विपक्षश्चा-शुभाध्यवसायाऽनुष्ठाने इति तयोरधुना भेदानतिदेशत आह—एवमित्यादिसूत्रे, एवमिति व्यावृत्तिरिव त्रिधा अज्झोवज्जण त्ति अध्युपपदनं क्वचिदिन्द्रियार्थे अध्युपपत्तिरभिष्वङ्ग इत्यर्थ:, तत्र जानतो विषयजन्यमनर्थं या तत्राध्युपपत्ति: सा जाणू, या त्वजानत: सा अजाणू, य तु संशयवत: सा विचिकित्सेति,
व्यावृत्ति के द्वारा आन्तरिक चारित्र कहा गया। उसका विपक्ष अशुभ अध्यवसाय और अशुभ अनुष्ठान है। इस प्रकार इन दोनों के भेदों का वर्णन करते हुए 'एवं' इत्यादि सूत्रद्वय कहे हैं। एवं अर्थात् इसी प्रकार व्यावृत्ति की भांति अध्युपपादन त्रिधा विभवन है। अज्झोवज्जण-अध्युपपादन, कहीं इन्द्रियों के अर्थ में अध्युपपत्ति-अभिष्वंग व्याख्यात है। जो ज्ञानपूर्वक विषय जन्य अनर्थ को जानते हुए भी विषयासक्ति है वह जाणू। जो आज्ञानपूर्वक अध्युपपादन है वह आजाणू तथा जो संशयपूर्वक है वह विचिकित्सा है।
परियावज्जण त्ति पर्यापदनं पर्यापत्तिरासेवेति यावत् साऽप्येवमेवेति।
परियावज्जण का तात्पर्य है पर्यापादन—विषयों का आसेवन, पर्यापत्ति वह भी इसी प्रकार ही है।
सू. ५९१. तिविधे....समयंते।
(टी.) जाणु त्ति ज्ञ:, स च ज्ञानात् स्यादित्युक्तम्, ज्ञानं चातीन्द्रियार्थेषु प्राय: शास्त्रादिति शास्त्रभेदेन तद्धेदानाह—तिविहे अंते इत्यादि, अमनमधिगमनमन्त: परिच्छेद:, तत्र लोको लोकशास्त्र तत्कृतत्वात् तदध्येयत्वाच्चार्थशास्त्रादि: तस्मादन्तो निर्णयस्तस्य वा परमरहस्यं पर्यन्तो वेति लोकान्त:, एवमितरावपि, नवरं वेदा ऋगादय: ४, समया जैनादिसिद्धान्ता इति।
जाणू अर्थात् ज्ञ और वह ज्ञान से होता हे, ऐसा कहा गया है। अतीन्द्रिय पदार्थों में ज्ञान शास्त्र से होता है। अत: शास्त्र-भेद से उनके भेदों को कहते हैं—'तिविहे अंते' इत्यादि। अमन, अधिगमन, अन्त, परिच्छेद ये निर्णय के पर्याय हैं। यहां लोक अर्थात् लोकशास्त्र-अर्थशास्त्र आदि उसे रचने से, उसे पढ़ाने से, इसलिए उसका अन्त अथवा निर्णय, परम रहस्य अथवा पर्यन्त लोकान्त है। इसी प्रकार अन्य दोनों भी गम्य हैं। वेद-ऋग्वेद आदि। समय—जैन आदि (श्रमण शास्त्र) के सिद्धान्त।
सू. ५९२-५१४. तओ जिणा....केवलणाणअरहा।
(टी.) अनन्तरं समयान्त उक्त:, समयश्च जिन-केवल्यर्हच्छन्दवाच्यैरुक्त: सम्यग् भवतीति जिनादि-शब्दवाच्यभेदानभिधातुं त्रिसूत्रीमाह—तओ जिणेत्यादि, सुगमा, नवरं राग-द्वेष-मोहान् जयन्तीति जिना: सर्वज्ञा:, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में समयान्त की व्याख्या की। समय जिन-केवली, अर्हत् शब्दों से कहे गए हैं। वे सम्यक् होते हैं। अत: जिन आदि छह शब्द भेदों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'तओ जिणा' आदि। ये सुगम हैं। जो राग-द्वेष मोह को जीतते हैं, वे जिन सर्वज्ञ हैं। कहा भी है—
रागो द्वेषस्तथा मोहो जितो येन जिनो ह्यसौ।
अस्त्री-शस्त्रा-ऽक्षमालत्वादर्हन्नेवानुमीयते।।
( )
जिसने राग-ट्रेष तथा मोह को जीत लिया वह जिन है। अस्त्री-धनुर्धारी-शस्त्रधारक, शस्त्र तथा रूद्राक्षमाला से कोई अर्हत् नहीं कहलाता।
तथा जिन इव ये वर्तन्ते निश्चयप्रत्यक्षज्ञानतया तेऽपि जिना:, तत्रावधिज्ञानप्रधानो जिनोऽवधिजिन:, एवमितरावपि, नवरमाद्यावुपचरितावितरो निरुपचार:, उपचारकारणं तु प्रत्यक्षज्ञानित्वमिति, केवलम् एकमनन्तं पूर्ण वा ज्ञानादि येषामस्ति ते केवलिन:, उक्तं च—
जो निश्चय प्रत्यक्ष ज्ञान के कारण जिन की भांति होते हैं, बे भी जिन हैं। जो अवधिज्ञान प्रधान जिन है, वह अवधिजिन है। इसी प्रकार अन्य भी ज्ञातव्य हैं। केवल प्रथम उपचरित है, इतर निरुपचार है। उपचार का कारण प्रत्यक्षज्ञानिता है। केवल, अनन्त अथवा पूर्ण ज्ञान आदि जिनमें हैं, वे केवली हैं। कहा भी है—
कसिणं केवलकप्पं लोगं जाणंति तह य पासंति।
केवलचरित्तणाणी तम्हा ते केवली होंति।।
(आवनि. १०९२)
जो संपूर्ण केवल कल्प लोक को जानते व देखते हैं तथा जिनके एक यथाख्यात चारित्र और एक केवलज्ञान होता है, वे केवली होते हैं।
इहापि जिनवद् व्याख्या, अर्हन्ति देवादिकृतां पूजामित्यर्हन्त:, अथवा नास्ति रह: प्रच्छन्नं किञ्चिदपि
यहां भी जिनवत् व्याख्या है। जो देव आदि कृत पूजा के योग्य है, वे अर्हत् हैं। अथवा जिनके कुछ भी गुप्त, प्रच्छन्न नहीं, वे प्रत्यक्षज्ञानिता के कारण अरहस हैं। शेष पूर्ववत् है।
सू. ५१५-५१८. तओ लेसाओ....सुक्कलेसा।
(टी.) एते च सलेश्या अपि भवन्तीति लेश्या-प्रकरणमाह—त्तओ इत्यादि सुगमम्, नवरं दुब्भिगंधाओ त्ति दुरभिगन्धा दुर्गन्धा:, दुरभिगन्धत्वं च तासां पुद्गलात्मत्कत्वात्, पुद्गलानां च गन्धादीनाम् अवश्यं भावादिति, आह च—
ये सलेश्यी भी होते हैं, अत: लेश्या प्रकरण कहते हैं—तओ' इत्यादि सुगम हैं। दुब्भिगंधाओ का अर्थ है—दुरभिगंधवाले या दुर्गन्धयुक्त। उनका दुरभिगंध पुद्गलात्मक होने से है क्योंकि पुद्गलों में गंध आदि अवश्य होते हैं। कहा भी है—
जह गोमडस्स गंधो सुणगमडगस्स व जहा अहिमडस्स।
एत्तो वि अणंतगुणो लेसाणं अप्पसत्थाणं।।
(उत्त. ३४।१६)
गाय, शवान और सर्प के मृत कलेवर की जैसी गंध होती है उससे भी अनंत गुणा गंध तीनों अप्रशस्त लेश्याओं की होती है।
नामानुसारी चासां वर्ण:, कपोतवर्णा लेश्या कपोतलेश्या, धम्रवर्णेत्यर्थ:। सुब्भिगंधाओ त्ति सुरभिगन्धय:, आह च—
इनके वर्ण नामानुसार होते हैं। कपोत वर्णवाली लेश्या कापोत लेश्या है। अर्थात् धूम्रवर्ण वाली है। सुब्भिगंधाओ का तात्पर्य है सुरभिगंध, कहा भी है—
जह सुरहिकुसुमगंधो गंधवासाण पिस्समाणाणं।
एत्तो वि अणंतगुणो पसत्थलेसाण तिण्हं पि।।
(उत्त. ३४।१७)
सुगंधित पुष्पों और पीसे जा रहे सुगंधित पदार्थों की जैसी गंध होती है उससे भी अनंतगुणा गंध तीनों प्रशस्त लेश्याओं की होती है।
तेजो वह्रिस्तद्रर्णा लेश्या, लोहितवर्णेत्यर्थ:, तेजोलेश्येति। पद्मगर्भवर्णा लेश्या, पीतवर्णेत्यर्थ:, पद्मलेश्या। शुक्ला प्रतीता, एवंकरणात् प्रथमसूत्रवत् तओ इत्याद्यभिलापेन शेषसूत्राण्यध्येयानीति, तत्र दुर्गतिं नरक-तिर्यग्रूपां गमयन्ति प्राणिनमिति दुर्गतिगामिन्य:, सुगति: मनुष्य-देवगतिरूपा, सङ्क्लिष्टा सङ्क्लेशहेतुत्वादिति, विपर्यय: सर्वत्र सुज्ञान:, अमनोज्ञा: अमनोज्ञरसोपेत-पुद्गल-मयत्वात्, अविशुद्धा वर्णत:, अप्रशस्ता: अश्रेयस्यो-ऽनादेया इत्यर्थ:, शीतरूक्षा: स्पर्शत: आद्या:, द्वितीयास्तु स्निग्धोष्णा: स्पर्शत एवेति।
तेजो अर्थात् अग्नि, उसके वर्ण की लेश्या तेजोलेश्या है। इसका तात्पर्य लोहितवर्णवाली। पद्म गर्भ अर्थात् कमल की कर्णिका के वर्णवाली लेश्या। पीले रंग की लेश्या पद्म लेश्या है। शुक्ल ज्ञात ही है। 'एवं' का तात्पर्य है पूर्व सूत्रवत्। 'तओ' इस आलापक से शेष सूत्र भी पठनीय है। दुर्गति—नरक-तिर्यंच रूप में प्राणी जाते हैं, वे दुर्गतिगामी हैं। सुगति—मनुष्य और देवगति रूपी संक्लिष्टा—जो संक्लेश का कारण है। उसका प्रतिपक्षी सर्वत्र सुज्ञात है। अमनोज्ञ-अमनोज्ञ रसयुक्त पुद्गलमय। अविशुद्ध का अर्थ है वर्ण से अप्रशस्त। अश्रेयस्कर अर्थात् अनादेय। स्पर्श की दृष्टि से प्रथम लेश्या शीत और रूक्ष है। द्वितीय लेश्या स्पर्शत: स्निग्ध और उष्ण ही है।
सू. ५१९९-५२२. तिविहे.....अपज्जवजातलेस्से।
(टी.) अनन्तरं लेश्या उक्ता:, अधुना तद्विशेषित-मरणनिरूपणायाह—तिविहेत्यादि सूत्रचतुष्टयम्, बाल: आज्ञ:, तद्वद् यो वर्त्तते विरतिसाधकविवेक-विकलत्वात् स बाल: असंयत:, तस्य मरणं बालमरणम्, एवमितरे, केवलं पडिधातोर्गत्यर्थत्वेन ज्ञानार्थत्वा-द्विरतिफलेन फलवद्विज्ञानसंयुक्तत्वात् पण्डितो बुद्धतत्व:, संयत इत्यर्थ:, तथा अविरतत्वेन बालत्वाद्विरितत्वेन च पण्डितत्वाद् बालपण्डित: संयतासंयत इति।
अनन्तर सूत्र में लेश्या का विवेचन किया गया। अब लेश्या विशेषित मरण के निरूपण के लिए 'तिविहा' आदि सूत्र चतुष्ट्य कहते हैं। बाल अर्थात् आज्ञानी। आज्ञ की भांति जो विरति के साधक विवेक से विकल होता है। वह बाल-असंयमी है। उसका मरण बालमरण है। इसी प्रकार अन्य भी ज्ञातव्य है। केवल 'पडि' धातु गत्यर्थक होने से ज्ञानार्थक है। अत: विरति के फल से फल की भांति विज्ञानयुक्त होने से पंडित-तत्त्ववित्-संयमी है। अविरति के कारण बाल होने से और विरति से पंडित होने से बालपंडित संयमासंयमी है।
स्थिता अवस्थिता अविशुध्यन्तयसङ्क्लिश्यमाना च लेश्या कृष्णादिर्यस्मिन् तत् स्थितलेश्यम्, सड्क्लिष्टा सड्क्लिश्यमाना सङ्क्लेशमागच्छन्तीत्यर्थ:, सा लेश्या यस्मिंस्तत्तथा, तथा पर्यवा: पारिशेष्याद्विशुद्धिविशेषा: प्रतिसमयं जाता यस्यां सा तथा, विशुद्धया वर्द्धमानेत्यर्थ:, सा लेश्या यस्मिंस्तत्तथेति। अत्र प्रथमं कृष्णादिलेश्य: सन् यदा कृष्णादिलेश्येष्वेव नारकादिषूत्पद्यते तदा प्रथमं भवति, यदा तु नीलादिलेश्य: सन् कृष्णादिलेश्येषूत्पद्यते तदा द्वितीयम्, यदा पुन: कृष्णलेश्यादि: सन् नीलकापोतलेश्येषूत्पद्यते तदा तृतीयम्। उक्तं चान्त्यद्वयसंवादि भगवत्यां यदुत—
स्थित अर्थात् अवस्थित। जिस समय असंक्लिश्य-मान कृष्ण आदि लेश्या विशुद्ध नहीं होती है, वह स्थित लेश्या है। संक्लिष्टा-संक्लिश्यमान-संक्लेश की ओर ले जाने वाली, जिसमें यह लेश्या होती है, वह संक्लिष्ट-लेश्य होता है। पर्यव—जिसमें प्रति समय शेष विशुद्धि विशेष होती है वे विशुद्धि से वर्धमान है। जिसमें यह लेश्या होती है वे पर्यवजात लेश्या है। यहां प्रथम कृष्ण आदि लेश्य होने से कृष्ण आदि लेश्या में ही नारक आदि में उत्पन्न होता है। तब प्रथम विकल्प होता है। जब नील आदि लेश्या होने पर कृष्ण आदि लेश्या में उत्पन्न होता है तब द्वितीय विकल्प होगा। जब पुन: कृष्ण लेश्या आदि होने पर नील कापोत लेश्या में उत्पन्न होता है, तब तृतीय पर्यवजात लेश्या होती है। इन अंतिम दो का संवादी विवेचन भगवती सूत्र के इस आलापक में द्रष्टव्य है, जैसे कहा गया—
से नूणं भंते! कण्हलेसे नीललेसे जाव सुक्कलेसे भवित्ता काउलेसेसु नेरइएसु उववज्जइ?,
'भंते! वे कृष्ण लेश्या, नील लेश्या यावत् शुक्ल लेश्यावाले होकर नैरयिकों में उपपन्न होते हैं?'
हंता, गोयमा!
हां, गौतम!
से केणट्ठेणं भंते! एवं वुच्चइ?,
भंते! यह किस अपेक्षा से कहा जा रहा है?
गोयमा! लेसाठाणेसु संकिलिस्समाणेसु वा विसुज्झमाणेसु वा काउलेस्सं परिणमइ २ काउलेसेसु नेरइएसु उववज्जइ (भग. ३।१८,१९,२२) त्ति। एतदनुसारेणोत्तरसूत्रयोरपि स्थित-लेश्यादिविभागो नेय इति। पण्डितमरणे सड्क्लिश्यमानता लेश्याया नास्ति संयतत्वादेवेत्ययं बालमरणाद्विशेष: बालपण्डितमरणे तु सड्क्लिश्यमानता विशुध्यमानता च लेश्याया नास्ति, मिश्रत्वादेवेत्ययं विशेष इति। एवं च पण्डितमरणं वस्तुतो द्विविधमेव, सड्क्लिश्य-मानलेश्यानिषेधे अवस्थित-वर्द्धमानलेश्यत्वात् तस्य, त्रिविधत्वं तु व्यपदेशमात्रादेव, बालपण्डितमरणं त्वेकविधमेव, सड्क्लिश्यमानपर्यव-जातलेश्यानिषेधे अवस्थितलेश्यत्वात् तस्येति, त्रैविध्यं त्वस्येतर-व्यावृत्तितो व्यपदेशत्रयप्रवृत्तेरिति।
गौतम! लेश्या स्थान में संक्लेश होते-होते अथवा विशुद्धि होते-होते कापोत लेश्या में परिणत होते हैं। परिणत हो कापोत लेश्यावाले नैरयिकों में उपपन्न होते हैं। इसके अनुसार उत्तर सूत्रों का स्थितलेश्या आदि विभाग ज्ञेय है। पंडित मरण में लेश्याओं की संक्लिश्यमानता नहीं होती। क्योंकि संयत होने से यह बालमरण से विशिष्ट है। बाल पंडित मरण में लेश्या की संक्लिश्यमानता और विशुद्धता नहीं होती। क्योंकि यह मिश्र होने से विशेष है। इसी प्रकार पंडित मरण वस्तुत: द्विविध ही है। क्योंकि लेश्या की संक्लिष्टता का निषेध होने पर वह अवस्थित वर्धमान लेश्या वाला होता है। त्रिविधता तो कथनमात्र के लिए है। (विकल्प रचना के लिए ही है।) बालपंडित मरण तो एकविध ही है क्योंकि इसमें संक्लिश्यमान और पर्यवजात लेश्या का निषेध होने से वह अवस्थित लेश्या है। इसके तीन भंग इतर की व्यावृत्ति से तीन विकल्पों की प्रवृत्ति के लिए है।
सू. ५२३,५२४. तओ ठाणा....अभिभवति।
(टी.) मरणमनन्तरमुक्तम्, मृतस्य च जन्मान्तरे यथाविधस्य यद्वस्तुत्रयं यस्मै सम्पद्यते तस्य तत्तस्मै दर्शयितुमाह—तओ ठाणेत्यादि, त्रीणि स्थानानि प्रवचन-महाव्रत-जीवनिकायलक्षणानि, अव्यवसितस्य अनिश्चयवतोऽपराक्रमवतो वाऽहिताय अपथ्यायाऽसुखाय दु:खाय अक्षमाय असङ्गतत्वाय अनि:श्रेयसाय अमोक्षायाऽननुगामिकत्वाय अशुभानुबन्धाय भवन्ति, से णं ति यस्य त्रीणि स्थानान्यहितादित्वाय भवन्ति स शङ्कितो देशत: सर्वतो वा संशयवान्, काङ्क्षितस्तथैव मतान्तरस्यापि साधुत्वेन मन्ता, विचिकित्सित: फलं प्रति शङ्कोपेत:, अत एव भेदसमापन्नो द्वैधीभावमापन्न: एवमिदं न वैवमितिमतिक:, कलुषसमापन्नो नैतदेवमितिप्रति-पत्तिक:, ततश्च निर्ग्रन्थानामिदं नैर्ग्रन्थं प्रशस्तं प्रगतं प्रथमं वा वचनमिति प्रवचनम् आगम:, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, न श्रद्धते सामान्यतो न प्रत्येति न प्रीतिविषयीकरोति नो रोचयति न चिकीर्षाविषयीकरोति तमिति य एवभूतस्तं प्रव्रजिताभासं परिषह्यन्त इति परीषहा: क्षुदादय: अभियुज्य अभियुज्य सम्बन्धमुपगत्य प्रतिस्पर्द्धय वा अभिभवन्ति न्यक्कुर्वन्तीति, शेषं सुगमम्।
अनन्तर सूत्र में मरण की व्याख्या की गई। मृत के जन्मान्तर जाने पर जो यथाविध वस्तुत्रय जिससे प्राप्त होती है उसे दर्शाने के लिए कहा है—तओ ठाणेत्यादि'। तीन स्थान-प्रवचन, महाव्रत और जीवनिकाय है। 'अव्यवसितस्य' अर्थात् अनिश्चयवान अथवा अपराक्रम युक्त, अहिताय-अहित, अपथ्य के लिए, असुखाय-दुख के लिए, अक्षमाय-असंगतता के लिए, अनिश्रेयसाय-अनिश्रेयस् यानि अमोक्ष के लिए, अन्नुगामिकत्वाय-अनानुगामिता-अशुभ बंध के हेतु होते हैं। 'से णं'—जिसके ये तीन स्थान अहित आदि के लिए होते हैं वह शंकित देशत: अथवा सर्वत: संशयवान, कांक्षित-उसी प्रकार मतान्तर को भी साधु रूप से मानने वाला, विचिकित्सित-फल के प्रति शंकाशील। इसलिए भेदसमापन्न-संशय या द्विधा सम्पन्न जैसे—यह ऐसा है या ऐसा नहीं होगा। कलुषसमापन्न—यह ऐसा नहीं है, ऐसी प्रतिपत्ति वाला, इसलिए निरग्रंथों का यह नेर्ग्रथ प्रशस्त, प्रकट अथवा प्रथम वचन प्रवचन-आगम है। यहां दीर्घता प्राकृत के कारण है। न श्रद्धत्ते-सामान्यत: श्रद्धा नहीं करता है। न प्ररत्येतेति-प्रीति नहीं करता है (प्रतीति नहीं करता है।) नो रोचयति-रुचि नहीं करता है, जिसके वह होता है, वह प्रव्रजिताभास (नाम मात्र का साधु है।) सहन करता है। जिसे सहन किया जाता है वे क्षुधा आदि परीषह अभियुज्य-अभियुज्य-संबंध प्राप्त कर अथवा प्रतिस्पर्धा कर परास्त कर देते हैं। शेष सुबोध है।
उक्तविपर्ययसूत्रं प्राग्वत्, किन्तु हितम् अदोषकरमिह परत्र चात्मन: परेषां च पथ्यान्नभोजनवत्, सुखम् आनन्दस्तृषितस्य शीतलजलपान इव, क्षमम् उचितं तथाविधव्याधिव्याघातकौषधपानमिव, नि:श्रेयसं निश्चितं श्रेय: प्रशस्यं भावत: पञ्चनमस्कारकरणमिव , अनुगामिकम् अनुगमनशीलं भास्वरद्रव्यजनितच्छायेवेति।
इसका प्रतिपक्षी सूत्र पूर्ववत् है, किंतु हित—जो आत्मा और दूसरों के लिए यहां और अन्यत्र अदोषकर है, जैसे पथ्यान्न—भोजन। सुखं-आनन्द, तृषित के शीतल जलपान की तरह, क्षमं—उचित तथाविध रोगाक्रांत के लिए औषध पान की तरह, नि:श्रेयसम्-प्रशस्त भाव के कारण जो निश्चित श्रेय है, जैसे पंच नमस्कार करण-पंचपरमेष्ठी को नमस्कार करना। अनुगामिक-अनुगमन-शील-प्रकाशमान द्रव्यजनित छाया की तरह।
सू. ५२५. एगमेगा णं.....तणुवायवलएणं।
(टी.) अयं चैवंविध: साधुरिहैव पृथिव्या भवतीत्यर्थेन सम्बन्धेन पृथिवीस्वरूपमाह—एगमेगेत्यादि, एकैका पृथ्वी रत्नप्रभादिका सर्व्वत:, किमुक्तं भवति? समन्तात्, अथवा दिक्षु विदिक्षु चेत्यर्थ:, सम्परिक्षिप्ता वेष्टिता, आभ्यन्तरं घनोदधिवलयं तत: क्रमेणेतरे, तत्र घन: स्त्यानो हिमशिलावत् उदधि: जलनिचय:, स चासौ स चेति घनोदधि:, स एव वलयमिव वलयं कटकं घनोदधिवलयम्, तेन, एवमितरे अपि, नवरं घनश्चासौ वातश्च तथाविधपरिणामोपेतो घनवात:, एवं तनुवातोऽपि तथाविधपरिणाम एवेति, भवन्त्यत्र गाथा:—
इस प्रकार के साधु इस पृथ्वी पर ही होते हैं अत: इस संबंध से पृथ्वी का स्वरूप कहते हैं—'एगमेगेत्यादि'। सभी पृथ्वियां रत्मप्रभा आदि सर्वत:—क्या कहा? समन्तात् अर्थात् दिशा और विदिशा में संपरिक्षिप्त-वेष्टित, सबसे पहले घनोदधि वलय, तत्पश्चात् घनवात, तब तनुवात। घन-ठोस हिमशिला की तरह, उदधि-जलराशि, जिसमें वह है, यह वह घनोदधि है। वही वलय की तरह घनोदधि वलय है। इसी प्रकार अन्य वलय भी हैं। तथापि जो घन और वायु है तथाविध परिणाम को प्राप्त घनवात है। तनुवात भी तथाविध परिणाम ही है। यहां गाथा इस प्रकार है—
न वि य फुसंति अलोगं चउसुं पि दिसासु सव्वपुढवीओ।
संगहिया वलयेहिं विक्खभं तेसि वोच्छामि।।
छच्चेव अद्धपंचम जोयण अद्धं च होइ रयणाए।
उदही घण तणवाया जाहासंखेण निद्दिट्ठा।।
तिभागो योजनस्य, गाउयं चेव तिभागो गाउयस्स य।
आइधुवे पक्खेवो अहो अहो जाव सत्तमिय।।
(बृहत्सं. २४३-२४५)
सभी पृथ्वियां चारों दिशाओं में अलाक का स्पर्श नहीं करती हैं। वे घनोदधि घनवात और तनुवात वलयों से वेष्टित हैं। अत: इन वलयों का विस्तार करूंगा। रत्नप्रभा पृथ्वी में घनोदधि वलय छह योजन, घनवात वलय साढ़े चार योजन और तनुवात वलय सार्द्धयोजन क्रमश: निर्दिष्ट है। इन तीनों प्रथम पृथ्वी के वलयों के विस्तार से क्रमश: योजन का तीसरा भाग (एक गव्यूत तथा गव्यूत का तीसरा भाग), एक गव्यूत और गव्यूत का तीसरा भाग पुन: पुन: प्रक्षिप्त करें—जैसे शरकराप्रभा के वलय क्रमश: घनोदधि का विष्कंभ-सात योजन + १/३ योजन, घनवात वलय साढ़े चार योजन + १/३एक गव्यूत, तनुवात सार्द्ध योजन + १/३ गव्यूत, बालूका प्रभा में शर्कराप्रभा के मान में पुन: योजन, एक गव्यूत और गव्यूत का त्रिभाग यथाक्रम संयोजनीय है।'
सू. ५२६. णेरइया णं....वेमाणियाणं।
(टी.) एतासु च पृथिवीषु नारका एव उत्पद्यन्त इति तदुत्पत्तिविधिमभिधातुमाह—नेरइया णमित्यादि, त्रय: समयास्त्रिसमयं तद्यत्रास्ति स त्रिसमयिकस्तेन विग्रहेण वक्रगमनेन, उक्कोसेणं ति त्रसानां हि त्रसनाड्यन्तरु-त्पादात् वक्रद्वयं भवति, तत्र च त्रय एव समया:, तथाहि—आग्नेयदिशो नेऋतदिशमेकेन समयेन गच्छति, ततो द्वितीयेन समश्रेण्याऽध:, ततस्तृतीयेन वायव्यदिशि समश्रेण्यैवेति, त्रसानामेव त्रसोत्पत्तावेबंविध उत्कर्षेण विग्रह इत्याह—एगेंदियेत्यादि, एकेन्द्रियास्त्वेकेन्द्रियेषु पञ्चसामयिकेनाप्युत्पद्यन्ते, यतस्ते बहिस्तात् त्रसनाडीतो बहिरप्युत्पद्यन्ते, तथाहि—
इन पृथ्वियों में नारक ही उत्पन्न होते हैं। अत: उनकी उत्पत्ति की विधि का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'णेरइयाणं इत्यादि'। जिसमें तीन समय लगते हें वे त्रिसमय हैं। वह जहां है, वह त्रिसामयिक है। उस वक्र गमन से उत्कृष्ट त्रस जीवों के त्रसनाड़ी के भीतर उत्पन्न होने से दो घुमाव होते हैं। उस समय में तीन समय लगते हैं। जैसे आम्नेय दिशा से एक समय में (जीव) नेक्रत दिशा में चला जाता है। वहां से दूसरे समय में समश्रेणी से नीचे, तत्पश्चात् तीसरे समय में वायव्य दिशा में समश्रेणी से ही जाता है। त्रस जीवों के ही त्रस रूप में उत्पन्न होने पर, इस प्रकार उत्कृष्टत: विग्रहगति होती है। अत: कहते हैं—एगेंदियत्यादि। एकेन्द्रिय जीव एकेन्द्रिय में पांच समय की गति से उत्पन्न होते हैं क्योंकि वे त्रसनाड़ी के बाहर से बाहर भी उत्पन्न होते हैं। जैसे कहा है—
विदिसाउ दिसं पढमे बीए पइसरइ लोयनाडीए।
तइए उप्पिं धावइ चउत्थए नीइ बाहिं तु।।
पचमए विदिसीए गतुं उप्पज्जए उ एगिंदी।।
()
प्रथम समय में विदिशा से दिशा में, दूसरे समय में लोकनाड़ी में, तीसरे में ऊपर जाते हैं, चौथे समय में बाहर जाते हैं, पांचवें समय में विदिशा में जाकर एकेन्द्रिय में उत्पन्न होते हैं।
सम्भव एवायम्, भवति तु चतु:सामयिक एव, भगवत्यां तथोक्तत्वादिति, तथाहि—अपज्जत्तगसुहुम-पुढविकाइए णं भते! अहेलोगखेत्तनालीए बाहिरिल्ले खेत्ते समोहए समोहणित्ता जे भविए उड्ढलोयखेत्त-नालीए बाहिरिल्ले खेत्ते अपज्जत्तासुहुमपुढविकाइय-त्ताए उववज्जित्तए से णं भते! कतिसमइएणं विग्गहेणं उववज्जेज्जा?, गो.! तिसमइएण वा चउसमइएण वा विग्गहेण उववज्जेज्जा (भगवती. ३४।१।१४) इत्यादि, विशेषणवत्यामप्युक्तम्—
ऐसा ही संभव है। गति चार सामयिक ही होती है। भगवती में वैसा कहा गया है, जैसे—भंते! अपर्याप्त सूक्ष्म पृथ्वीकाय अधोलोक क्षेत्रनाड़ी से बाहर के क्षेत्र में मरणांतिक समुदघात कर उत्पन्न होने योग्य है तो वह कितने समय की विग्रह गति से उत्पन्न होगा?
गौतम! वह तीन अथवा चार समय की विग्रहगति से उत्पन्न होगा।
विशेषणवती में भी कहा गया है, जैसे—
सुत्ते चउसमयाओ नत्थि गई उ परा विणिदिट्ठा।
जुज्जइ य पंचसमया जीवस्स इमा गई लोए।।
जो तमतमविदिसाए समोहओ बंभलोगविदिसाए।
उववज्जई गईए सो नियमा पंचसमयाए।।
उववायाभावाओ न पंचसमयाहवा न संता वि।
भणिया जह चउसमया महल्लबंध न संता वि।।
(विशेष. २३,२४,२६)
सूत्र में चार समय से उत्कृष्ट पांच समय की गति निर्दिष्ट नहीं है। जीव की लोक में पांच समय की यह गति तब होती है, जब जीव सप्तम नरकभूमि की विदिशा से मरण समुदघात से पंचम स्वर्ग-ब्रह्मलोक की विदिशा में उत्पन्न होता है। उस समय नियमत: पांच समय की गति होती है। उपपात का अभाव होने से पांच समय की गति नहीं होती है। तमतमा से नीचे की पृथ्वी की विदिशा में स्थित जीव ब्रह्मलोक त्रसनाड़ी से बाह्य विदिशा में उत्पन्न नहीं होता है। अथवा प्रकारान्तर से पांच समय की गति का समर्थन करते हैं कि पांच समय की गति नहीं होने पर भी कही गई है। जैसे चतुर्सामयिक गति नही होने पर भी महाप्रबंध में कही गई है।
अत उक्तम्-एगिंदियवज्जं ति, यावद्वैमानिका-नामिति वैमानिकान्तानां जीवानां त्रिसामयिक उत्कर्षेण विग्रहो भवतीति भाव:।
अत: कहा गया है—एकेन्द्रिय को छोड़ वैमानिकों तक। इसका तात्पर्यं है कि वैमानिक पर्यंत जीवों के उत्कृष्ट रूप से तीन समय की विग्रह गति होती है।
सू. ५२७. खीणमोहस्स णं....अंतराइयं।
(टी.) मोहवतां त्रिस्थानकमभिधायाधुना क्षीण-मोहस्य तदाह-खरीणेत्यादि, क्षीणमोहस्य क्षीणमोहनीय-कर्मणोऽहतो जिनस्य त्रय: कर्मांशा: कर्म्मप्रकृतय इति, उक्तं च—
मोहयुक्त जीवों के तीन स्थान बताए गए। अब क्षीणमोह (अर्हत्) के त्रिस्थान कहते हैं—'खीणेत्यादि'। क्षीणमोह कर्मवाले अर्हत् जिनेश्वर के तीन कर्म प्रकृतियां हैं, कहा भी है—
चरमे नाणावरणं पंचविहं दंसणं चउविगप्पं।
पंचविहमंतरायं खवइत्ता केवली होइ।।
( )
क्षीण मोह के चरम समय में पंचविध ज्ञानावरणीय, चार दर्शनावरणीय और पांच प्रकार के अंतराय को क्षीण कर जीव केवली बनते हैं।
शेषं कण्ठ्यम्।
शेष स्पष्ट है।
सू. ५२८,५२९. अभिईणक्खत्ते....जेट्ठा
(टी.) अनन्तरमशाश्वतानां त्रिस्थानकमुक्तम्, अधुना शाश्वतानां तदाह—अभीत्यादिसूत्राणि सप्त कण्ठ्यानीति।
अनन्तर सूत्र में अशाश्वत के तीन स्थान कहे गए। अब शाश्वत के तीन स्थान कहते हैं—अभीत्यादि' सात सूत्र सुज्ञात हैं।
सू. ५३०-५३५. धम्माओ णं....अरो।
(टी.) परम्परसूत्रे क्षीणमोहस्य त्रिस्थानकमुक्तम्, अधुना तद्विशेषाणां तीर्थकृतां तदाह—धम्मेत्यादि प्रकरणम्, तिचउब्भाग त्ति त्रिभिश्चतुर्भागै: पादै: पल्योपमस्य सत्कैरूनानि त्रिचतुर्भागपल्योपमानानि तैर्व्यतिक्रान्तैरिति, उक्तं च—
परम्पर सूत्र में क्षीण मोह के तीन स्थान प्रतिपादित किए गए। अब इन विशिष्ट तीर्थंकरों को कहते हैं—'धम्मेत्यादि' प्रकरण। तिचउब्भाग अर्थात् तीन में से पल्योपम के चतुर्थ भाग चरण कम त्रिचतुर्भागपल्योपम मान है। उसके व्यतिक्रांत होने पर। कहा भी है—
धम्मजिणाओ संती तिहि उ तिचउभागपलियऊणेहिं।
अयरेहिं समुप्पन्नो। (आवनि. १३) त्ति।।
धर्मनाथ के परिनिवीण के तीन-चौथाई पल्योपम का समय बीत जाने पर शांतिनाथ उत्पन्न हुए।
समणस्सेत्यादि, युगानि पञ्चवर्षमानानि कालविशेषा लोकप्रसिद्धानि वा कृतयुगादीनि तानि च क्रमव्यवस्थितानि ततश्च पुरुषा गुरुशिष्यक्रमिण: पितापुत्रक्रमवन्तो वा युगीनीव पुरुषयुगानि, पुरुषसिंहवत् समास:, ततश्च पञ्चम्या द्वितीयार्थत्वात् तृतीयं पुरुषयुगं यावत्, जम्बूस्वामिनं यावदित्यर्थ:, युग त्ति पुरुषयुगं तदपेक्षयाऽन्तकराणां भवान्तकारिणां निर्वाणगामिना-मित्यर्थ:, भूमि: कालो युगान्तकरभूमि:, इदमुक्तं भवति-भगवतो वद्धमानस्वामिनस्तीर्थे तस्मादेवावधे-स्तृतीयं पुरुषं जम्बूस्वामिनं यावन्निर्वाणमभूत्, तत उत्तरं तद्वयवच्छेद इति १।
समणस्स इत्यादि—युग पांच वर्ष प्रमाण कालविशेष है। अथवा लोकप्रसिद्ध कृतयुग आदि है। वे व्यवस्थित क्रम से हैं। उनमें गुरु-शिष्य अथवा पिता-पुत्र के क्रम से युग की तरह पुरुषयुग है। इसका समास विग्रह पुरुषसिंह की तरह है। यहां द्वितीया के स्थान पर पंचमी विभक्ति है। तृतीय पुरुषयुग जंबूस्वामी पर्यंत है। युग अर्थात् पुरुष युग। उसकी अपेक्षा से इसका अर्थ अंतकराणां-भवांत करनेवाले अथवा निर्वाणगामी है। भूमि-काल, युगांतकरभूमि है। ऐसा कहा गया है कि भगवान वर्धमान स्वामी के तीर्थ में उस समय से तीसरे पुरुष जंबूस्वामी जब तक निर्वाण को प्राप्त हुए, उसके बाद उसका व्यवच्छेद हो गया।
मल्लीत्यादि सूत्रद्वयम्, तत्र संवाद:—एगो भगवं वीरो पासो मल्ली य तिहिं तिहिं सतेहिं (आव. नि. २२४, विभा. १६४२) ति, मल्लिजिन: स्त्रीशतैरपि त्रिभि:।
मल्ली आदि सूत्रद्वय। इसका संवादसूत्र इस प्रकार है—भगवान महावीर अकेले प्रव्रजित हुए। पार्श्व, मल्ली तीन-तीन सौ व्यक्तियों के साथ। इसी प्रकार मल्ली जिन तीन सौ स्त्रियों के साथ (प्रव्रजित हुए)।
समणेत्यादि, अजिणाणं ति असर्वज्ञत्वेन जिन-संकाशानां सकलसंशयच्छेदकत्वेन, सर्व्वे सकला अक्षरसन्निपाता: अकारादिसंयोगा विद्यन्ते येषां ते तथा, स्वार्थिकेन्प्रत्ययोपादानात्, तेषाम्, विदितसकल-वाङ्मययानामित्यर्थ:, वागरमाणाणं ति व्यागृणताम्, व्याकुर्वतामित्यर्थ:। तओ इत्यादि, अत्रोक्तम्—
समण इत्यादि। अजिणाणं—असर्वज्ञ। संकाशानाम्-सकल संशयों का छेदन करने से जिन न होते हुए भी जिनवत्। सर्वे-समस्त, अक्षर सन्निपात:-जिसमें अकार आदि संयोग होते हैं वे। यहां स्वार्थ में इन् प्रत्यय हुआ है, उनके जिन्होंने संपूर्ण वाङ्मय को जान लिया है। और जो उनकी व्याख्या करते हैं यहां कहा गया है—
संती कुंथू य अरो अरहंता चेव चक्कवट्टी य।
अवसेसा तित्थयरा मंडलिओ आसि रायाणो।।
(आवनि. २२३)
शांतिनाथ, कुंथुनाथ और अरनाथ—ये तीर्थंकर और चक्रवर्ती दोनों थे। अवशेष तीर्थंकर मांडलिक राजा हुए।
सू. ५३६-५३९. तओ गेविज्ज....विमाण-पत्थडे।
(टी.) तीर्थकराश्चैते विमानेभ्योऽवतीर्णा इति विमानत्रिस्थानकमाह—तओ इत्यादि, लोकपुरुषस्य ग्रीवास्थाने भवानि ग्रैवेयकानि तानि च तानि विमानानि च तेषां प्रस्तटा रचनाविशेषवन्त: समूहा:।
ये तीर्थंकर विमान से अवतीर्ण हुए। अत: त्रिस्थानक से विमान को कहते हैं—'तओ इत्यादि'। जो लोकपुरुष के ग्रीवा स्थान में है वे गैवेयक। उन-उन विमानों के प्रस्तट रचना विशेष वाले समूह।
सू. ५४०. जीवा णं....णिज्जरा चेव।
(टी.) इयं च ग्रैवेयकादिविमानवासिता कर्म्मण: सकाशात् भवतीति कर्म्मण: त्रिस्थानकमाह-जीवा णमित्यादिसूत्राणि षट्, तत्र त्रिभि: स्थानै: स्त्रीवेदादि-भिर्निर्वरर्त्तितान् अर्जितान् पुद्गलान् पापकर्म्मतया अशुभकर्म्मत्वेनो तरो त्तराशुभाध्यवसायतश्चितवन्त: आसकलनत एवमुपचितवन्त: परिपोषणत एवं बद्धवन्तो निर्मापणत: उदीरितवन्त: अध्यवसायवशेनानुदीर्णोदय-प्रवेशनत: वेदितवन्त: अनुभवनत: निर्जरितवन्त: प्रदेशपरिशाटनत:, सङ्ग्रहणीगाथार्द्धमत्र-एवं चिण उवचिण बंध उदीर वेय तह निज्जरा चेव त्ति' एवमिति यथैकं कालत्रयाभिलापेनोक्तं तथा सर्वाण्यपीति।
ये ग्रैवैयक आदि विमानवासी कर्म के सामीप्य से होते हैं। अत: कर्म को 'जीवाणं' इत्यादि छह सूत्रों को त्रिस्थानक से कहते हैं। यहां स्त्रीवेद आदि तीन स्थानों से निवर्तित-अर्जित पुदगलों का पापकर्म रूप से अशुभ कर्मों के कारण उत्तरोत्तर अशुभ अध्यवसाय से, चित्तवन्त:—चय करते हुए, इसी प्रकार उपचितवन्त:—परिपोषण करते हुए, बद्धवंत:—बांधते हए, निर्मापित करते हुए, उदीरितवन्त:—अध्यवसाय के कारण अनुदीर्ण का उदय करवाते हुए, वेदितवन्त:—अनुभव करते हुए, निर्जरितवन्त:—प्रदेशों का परिशाटन करते हुए। यहां अर्ध संग्रहणी गाथा इस प्रकार है—'जीवों में त्रिस्थान निवर्तित पुद्गलों का कर्म रूप में चय, उपचय, बंध, उदीरणा, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।'
इसी प्रकार जैसे एक को काल त्रय के आलापक से कहा गया है। इसी प्रकार सभी सूत्र हैं।
सू. ५४१,५४२. तिपदेसिया....पण्णत्ता।
(टी.) कर्म्म च पुद्गलात्मकमिति पुद्गलस्कन्धान् प्रति त्रिस्थानकमाह—तिपएसिएत्यादि स्पष्टमिति, सर्वसूत्रेषु व्याख्यातशेषं कण्ठ्यमिति।।
कर्म पुद्गलात्मक है। अत: पुद्गल स्कंधों को त्रिस्थानक से कहते हैं—'तिपएसिया' आदि सूत्र स्पष्ट हैं। सर्वसूत्रों में शेष व्याख्यात स्पष्ट हैं।
।। त्रिस्थानकस्य चतुर्थोद्देशक: समाप्त:।।
तीसरे स्थानक का चतुर्थ उद्देशक समाप्त
तत्समाप्तौ च श्रीमदभयदेवसूरिविरचितस्थानाङ्गविवरणे तृतीयं त्रिस्थानकाख्यमध्ययनं समाप्तमिति।
श्रीमद् अभयदेवसूरि विरचित स्थानांग विवरण का त्रिस्थानक समाप्त।
ग्रंथाग्र शलोक १९९५।
♦
स्थानांग टीका (भाग-१)
श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी
अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा

For any Feedback/Comments/Queries:
Please write to books@jvbharati.org