
श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी
अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ.योगक्षेमप्रभा


ISBN : 978-93-89793-88-8
© जैन विश्व भारती, लाडनूं
सू. 1. चत्तारि.......अंतकिरिया।
(टी.) व्याख्यातं तृतीयमध्ययनम्, अधुना सङ्ख्याक्रमसंबद्धमेव चतुःस्थानकाख्यं चतुर्थमारभ्यते, अस्य चायं पूर्वेण सह विशेषसम्बन्धः—अनन्तराध्ययने विचित्रा जीवाजीवद्रव्यपर्याया उक्ता इहापि त एवोच्यन्ते, इत्यनेन सम्बन्धेनायातस्यास्य चतुरुद्देशकस्य चतुरनुयोग-द्वारस्य सूत्रानुगमे प्रथमोद्देशकादिसूत्रमेतत्—चत्तारि अंतकिरियेत्यादि।
तीसरे अध्ययन की व्याख्या की गई। अब संख्याक्रम से ही संबद्ध चतुःस्थान नामक चतुर्थ अध्ययन प्रारंभ करते हैं। इसका पूर्व अध्ययन से यह विशेष संबंध है—अनंतर अध्ययन में नाना प्रकार के जीव और अजीव द्रव्य की पर्याय बतलाई गई, यहां भी वे ही कही जा रही हैं। इस संबंध से प्रस्तुत अध्ययन के चार उद्देशक के चार अनुयोगद्वार के सूत्रानुगम में प्रथम उद्देशक का यह आदि सूत्र है—'चत्तारि अंतकिरिया आदि।'
अस्य चायमभिसम्बन्धः—अनन्तरोद्देशकस्योपान्तसूत्रे कर्म्मणश्चयाद्युक्तमिह तु कर्म्मणस्तत्कार्यस्य वा भवस्यान्तक्रियोच्यत इति। अथवा श्रुतं मयाऽऽयुष्मता भगवतैवमाख्यातम् इत्यभिधाय यत्तदाख्यातं तदभिहितं तथेदमपरं तेनैवाख्यातं यत्तदुच्यत इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या—अन्तक्रिया भवस्यान्तकरणम्, तत्र यस्य न तथाविधं तपो नापि परीषहादिजनिता तथाविधा वेदना दीर्घेण च प्रव्रज्यापर्यायेण सिद्धिर्भवति तस्यैका 1 यस्य तु तथाविधे तपोवेदने अल्पेनैव च प्रव्रज्यापर्यायेण सिद्धिः स्यात् तस्य द्वितीया 2 यस्य च प्रकृष्टे तपोवेदने दीर्घेण च पर्यायेण सिद्धिस्तस्य तृतीया 3 यस्य पुनरविद्यमान-तथाविधतपोवेदनस्य ह्रस्वपर्यायेण सिद्धिस्तस्य चतुर्थीति, अन्तक्रियाया एकस्वरूपत्वेऽपि सामग्रीभेदात् चातुर्विध्यमिति समुदायार्थः।
इसका यह अभिसंबंध है—अनन्तर उद्देशक के उपांत सूत्र में कर्मों के चय आदि कहे गए, यहां कर्म और उसके कार्य अथवा संसार की अंतक्रिया कहते हैं। अथवा 'आयुष्मन्! मैंने सुना, भगवान ने ऐसा कहा'—ऐसा कह कर जो-जो कहा गया, जिसकी व्याख्या की गई तथा यह अपर उन्हीं के द्वारा व्याख्यात जो-जो कहते हैं, उसीसे संबद्ध यह व्याख्या है—अंतक्रिया—भव का अंतकरण है।
1. जिसके न तथाविध तप है, न ही परीषह आदि जनित वैसी वेदना है और दीर्घ प्रव्रज्या पर्याय से जिनकी सिद्धि होती है, यह प्रथम अंतक्रिया है।
2. जिसके तथाविध तप और वेदना होने पर भी अल्प ही प्रव्रज्या पर्याय से सिद्धि होती है, वह दूसरी अंतक्रिया है।
3. जिसके प्रकृष्ट तप और प्रकृष्ट वेदना है और दीर्घ संयम पर्याय से जिसकी सिद्धि होती है, वह तीसरी अंतक्रिया है।
4. जिसके तथाविध तप और वेदना के अभाव में ह्रस्व संयम पर्याय से सिद्धि होती है, वह चौथी अंतक्रिया है।
अंतक्रिया का एक स्वरूप होने पर भी सामग्री भेद से उनकी चतुर्विधता है, यह समुदायार्थ है।
अवयवार्थस्त्वयम्—चतस्रोऽन्तक्रियाः प्रज्ञप्ता भगवतेति गम्यते, तत्रेति सप्तमी निर्द्धारणे, तासु चतसृषु मध्ये इत्यर्थः, खलुर्वाक्यालङ्कारे, इयमनन्तरं वक्ष्यमाणत्वेन प्रत्यक्षासन्ना प्रथमा, इतरापेक्षया आद्या अन्तक्रिया, इह कश्चित् पुरुषः देवलोकादौ यात्वा ततोऽल्पैः स्तोकैः कर्म्मभिः करणभूतैः प्रत्यायातः प्रत्यागतो मानुषत्वम् इति अल्पकर्म्मप्रत्यायातो य इति गम्यते, अथवा एकत्र जनित्वा ततोऽल्पकर्मा सन् यः प्रत्यायातः स तथा, लघुकर्मतयोत्पन्न इत्यर्थः, चकारो वक्ष्यमाणमहा-कर्म्मापेक्षया समुच्चयार्थः, अपिः सम्भावने, सम्भाव्यतेऽयमपि पक्ष इत्यर्थः, भवति स्यात्, स इति असौ, णं वाक्यालङ्कारे, मुण्डो भूत्वा द्रव्यतः शिरोलोचेन भावतो रागाद्यपनयनेन अगाराद् द्रव्यतो गेहाद्भावतः संसाराभिनन्दिदेहिनामावासभूतादविवेकगेहाद् निष्क्रम्येति गम्यते।
इसका शब्दार्थ इस प्रकार है—भगवान ने चार प्रकार की अंतक्रिया कही है, यह गम्य है। यहां सप्तमी विभक्ति निर्धारण अर्थ में है। इसका तात्पर्य है इन चारों के मध्य। खलु वाक्यालंकार में प्रवृत्ति है। 'इयम्' अनन्तर वक्ष्यमाण होने से प्रत्यक्ष आसन्न प्रथम अंतक्रिया यानि इतर की अपेक्षा से पहली अंतक्रिया है। कोई पुरुष देवलोक आदि से आकर अल्प—स्तोक कर्मों से मनुष्य जन्म को प्राप्त करता है, वह 'अल्पकर्म-प्रत्यायात' है अथवा एक जन्म होने से अल्पकर्मा होकर जो यहां आया है अर्थात् वह लघुकर्मतया उत्पन्न है। यहां चकार वक्ष्यमाण महाकर्मा की अपेक्षा समुच्चय अर्थ में है। 'अपि' संभावना के अर्थ में है। यह पक्ष भी हो सकता है—यह तात्पर्य है। भवति—होता है। स अर्थात् वह, 'णं' वाक्यालंकार में है। मुण्ड हो—द्रव्यतः मस्तक के लुंचन से, भावतः राग आदि के अपनयन से। अगारात्—द्रव्यतः घर से, भावतः संसार में आनंद पाने वाले प्राणियों के आवासभूत अविवेक घर से निकलकर—यह अर्थ ध्वनित होता है।
अनगारिताम्, अगारी गृही असंयतः, तत्प्रतिषेधादनगारी संयतः, तद्भावस्तत्ता, तां साधुतामित्यर्थः, प्रव्रजितः प्रगतः, प्राप्त इत्यर्थः, अथवा विभक्तिपरिणामादनगारितया निर्ग्रन्थतया प्रव्रजितः प्रव्रज्यां प्रतिपन्नः, किंभूत इत्याह संजमबहुले त्ति संयमेन पृथिव्यादिसंरक्षणलक्षणेन बहुलः प्रचुरो यः स तथा, संयमो वा बहुलो यस्य स तथा, एवं संवरबहुलोऽपि, नवरमाश्रवनिरोधः संवरः, अथवा इन्द्रिय-कषायनिग्रहादिभेदः, एवं च संयमबहुलग्रहणं प्राणातिपातविरतेः प्राधान्यख्यापनार्थम्, यतः—
अनगारिता—अगारी अर्थात् गृहस्थ—असंयमी, उसके प्रतिषेध से अनगारी अर्थात् संयमी, उसका भाव साधुता को। प्रव्रजित—अर्थात् प्रगत—प्राप्त अथवा विभक्ति परिणाम से अनगार या निर्ग्रन्थ रूप से प्रव्रजित—प्रव्रज्या संप्राप्त कैसा होता है—इसे प्रतिपादित करने के लिए कहते हैं—संयमबहुल अर्थात् पृथ्वी आदि जीव निकायों के संरक्षणलक्षण संयम से जो बहुल—प्रचुर है वह। अथवा जिसके प्रचुर संयम है वह। इसी प्रकार संवरबहुल भी है। आश्रव का निरोध संवर है। अथवा इन्द्रिय निग्रह, कषाय निग्रह आदि भेद संवर के हैं। और संयम बहुल का ग्रहण प्राणातिपातविरति की प्रधानता को निरूपित करने के लिए है। क्योंकि—
एक्कं चिय तथा वयं निद्दिट्ठं जिणवरेहिं सव्वेहिं।
पाणाइवायविरमणमवसेसा तस्स रक्खट्ठा।।
( )
सभी जिनेश्वर भगवान ने एक ही प्राणातिपात विरमण व्रत निर्दिष्ट किया है। अवशिष्ट सभी व्रत इसकी रक्षा के लिए हैं।
एतच्च द्वितयमपि रागाद्युपशमयुक्तचित्तवृत्तेर्भवति, अत आह—समाधिबहुलः, समाधिस्तु प्रशमवाहिता ज्ञानादिर्वा, समाधिः पुनर्निःस्नेहस्यैव भवतीत्याह—लूहे रूक्षः शरीरे मनसि च द्रव्य-भावस्नेहवर्जितत्वेन परुषः, लूषयति वा कर्म्ममलमपनयतीति लूषः, कथमसावेवं संवृत्त इत्याह—यतः तीरट्ठी, तीरं पारं भवार्णवस्यार्थयत इत्येवंशीलस्तीरार्थी तीरस्थायी वा तीरस्थितिरिति वा प्राकृतत्वात् तीरट्ठीति, अत एव उवहाणवं ति उपधीयते उपष्टभ्यते श्रुतमनेनेति उपधानं श्रुतविषयस्तपउपचार इत्यर्थः, तद्वान्, अत एव दुक्खक्खवे त्ति दुःखम् असुखं तत्कारणत्वाद्वा कर्म्म तत् क्षपयतीति दुःखक्षपः, कर्म्मक्षपणं च तपोहेतुकमित्यत आह—तवस्सीति।
यह दूसरा भी राग आदि उपशमयुक्त चित्तवृत्तिवाले के होता है। अतः कहा है—समाधिबहुल। समाधि का अर्थ है प्रशमवाहिता अथवा ज्ञान आदि। समाधि निःस्नेह के ही होती है, अतः कहते हैं—लूहे अर्थात् रूक्ष। शरीर और मन में द्रव्य और भाव स्नेह वर्जित होने से जो परुष है। अथवा जो कर्म मल का अपनयन करता है, उसे नष्ट कर देता है, वह लूष है। वह ऐसे कैसे संवृत है, इसे बताते है—क्योंकि तीर का अर्थी, तीर—भव सागर के पार की जो इच्छा करता है, वह तीरार्थी अथवा तीरस्थायी अथवा तीरस्थिति है। यहां प्राकृत के कारण तीरट्ठी हुआ है। अतएव 'उवहाणवं'—जिसके द्वारा श्रुत का उपष्टम्भ होता है, वह उपधान है। इसका तात्पर्य है श्रुत विषयक तप, उससे युक्त उपधानवान है। 'दुखक्खवे' दुःख अर्थात् असुख, उसके कारण जिससे कर्म का क्षय होता है वह दुःखक्षप है। कर्मक्षपण का हेतु तप है। अतः कहा है—तपस्वी।
तपोऽभ्यन्तरं कर्म्मेन्धनदहनज्वलनकल्पमनवरत-शुभध्यानलक्षणमस्ति यस्य स तपस्वी, तस्स णं ति यश्चैवंविधस्तस्य, णं वाक्यालङ्कारे, नो तथाप्रकारम् अत्यन्तघोरं वर्द्धमानजिनस्येव तपः अनशनादि भवति, तथा नो तथाप्रकारा अतिघोरैवोपसर्गादिसम्पाद्या वेदना दुःखासिका भवति, अल्पकर्म्मप्रत्यायातत्वादिति, ततश्च तत्तथाप्रकारमल्पकर्म्मप्रत्यायातादिविशेषणकलापोपेतं पुरुषजातं पुरुषप्रकारो दीर्घेण बहुकालेन पर्यायेण प्रव्रज्यालक्षणेन करणभूतेन सिध्यति अणिमादियोगेन निष्ठितार्थो वा विशेषतः सिद्धिगमनयोग्यो वा भवति, सकलकर्म्मनायकमोहनीयघातात्, ततो घातिचतुष्टयघातेन बुध्यते केवलज्ञानभावात् समस्तवस्तूनि, ततो मुच्यते भवोपग्राहिकर्म्मभिः।
कर्म रूपी ईंधन को जलाने में अग्नि सदृश अनवरत शुभ ध्यान लक्षण आभ्यन्तर तप जिसके है, वह तपस्वी है। जिसके इस प्रकार तप है उसके। णं वाक्यालंकार है। 'नो तथा प्रकार' अर्थात् न तो अत्यंत घोर जैसा भगवान महावीर का तप—अनशन आदि है। तथा न तथा प्रकार की उपसर्ग आदि से उत्पन्न वेदना—दुःखासिका है क्योंकि वे अल्प कर्म के साथ आए हुए हैं। उसके पश्चात् उस-उस प्रकार के अल्पकर्म प्रत्यायात आदि विशेषण समूह युक्त पुरुषजात अर्थात् पुरुष दीर्घकालीन पर्याय—प्रव्रज्यापर्याय से सिद्ध होता है। अणिमा आदि लब्धियों के योग से निष्ठितार्थ होता है। अथवा विशेष रूप से सिद्धिगमन के योग्य होता है। यह स्थिति समस्त कर्मों के नायक—सेनापति मोहकर्म के घात से होती है। उसके पश्चात् चारों घाति कर्मों की घात (क्षय) से बुद्ध होता है—केवलज्ञान हो जाने से समस्त वस्तुओं का बोध होता है। मुच्यते अर्थात् अवशिष्ट चार भवोपग्राही कर्म से मुक्त होता है।
ततः परिनिर्व्वाति सकलकर्म्मकृतविकारव्यतिकर-निराकरणेन शीतीभवतीति, किमुक्तं भवतीत्याह—सर्वदुःखानामन्तं करोति, शारीर-मानसानामित्यर्थः,
उसके पश्चात् परिनिर्वात—समस्त कर्मों के द्वारा कृत विकार संबंध के निराकरण से शीतल हो जाता है। कैसा होता है, उसे कहते हैं—शारीरिक-मानसिक सभी दुःखों का नाश/अन्त करता है।
अतथाविधतपोवेदनो दीर्घेणापि पर्यायेण किं कोऽपि सिद्धः?
प्रश्न—तथाविध तप और वेदना न होने पर भी दीर्घ पर्याय से भी क्या कोई सिद्ध होता है?
इति शङ्कापनोदार्थमाह—जहा से इत्यादि, यथाऽसौ यः प्रथमजिनप्रथमनन्दनो नन्दनशताग्रजन्मा भरतो राजा, चत्वारोऽन्ताः पर्यन्ताः पूर्व-दक्षिण-पश्चिमसमुद्र-हिमवल्लक्षणा यस्याः पृथिव्याः सा चतुरन्ता, तस्या अयं स्वामित्वेनेति चातुरन्तः, स चासौ चक्रवर्त्ती चेति स तथा, स हि प्राग्भवे लघूकृतकर्म्मा सर्वार्थसिद्धविमानाच्च्युत्वा चक्रवर्त्तितयोत्पद्य राज्यावस्थ एव केवलमुत्पाद्य कृतपूर्वलक्षप्रव्रज्यः अतथाविधतपोवेदन एव सिद्धिमुपगत इति प्रथमान्तक्रियतेति 1।
समाधान—इस शंका के अपनयन के लिए कहा है—'जहा से' इत्यादि। प्रथम जिनेश्वर आदिनाथ के शत पुत्रों में जो अग्रजन्मा प्रथम पुत्र भरत राजा थे। चतुर्दिक पर्यंत—पूर्व, दक्षिण, पश्चिम समुद्र एवं हिमालय पर्यंत जो पृथ्वी है वह चतुरंत है—इस चातुरन्त पृथ्वी के जो स्वामी और चक्रवर्ती थे। पूर्वभव में उन्होंने कर्मों का अल्पीकरण किया और सर्वार्थसिद्ध महाविमान से च्युत हो वे चक्रवर्ती के रूप में उत्पन्न हुए। राज्यावस्था में ही केवलज्ञान को प्राप्त कर एक लाख पूर्व तक प्रव्रज्या का अनुपालन कर वे तथाविध तप और वेदना के बिना ही सिद्धि को प्राप्त हुए—यह प्रथम अंतक्रिया है।
अहावरे त्ति (ति?) अथ अनन्तरमपरा पूर्वापेक्षयाऽन्या द्वितीयस्थानेऽभिधानात् द्वितीया महाकर्म्मभिः गुरुकर्म्मभिर्महाकर्मा सन् प्रत्यायातः प्रत्याजातो वा यः स तथा, तस्स णमिति, तस्य महाकर्म्मप्रत्याजातत्वेन तत्क्षपणाय तथाप्रकारं घोरं तपो भवति, एवं वेदनाऽपि, कर्मोदयसम्पाद्यत्वादुपसर्गादीना-मिति, निरुद्धेनेति अल्पेन, यथाऽसौ गजसुकुमारो विष्णुलघुभ्राता, स हि भगवतोऽरिष्टनेमिजिननाथस्यान्तिके प्रव्रज्यां प्रतिपद्य श्मशाने कृतकायोत्सर्गलक्षणमहातपाः शिरोनिहितजाज्वल्यमानाऽङ्गारजनितात्यन्तवेदनोऽल्पेनैव पर्यायेण सिद्धवानिति, शेषं कण्ठ्यम् 2।
इसके पश्चात्—अथ अर्थात् अनंतर अपरा—पूर्व की अपेक्षा अन्य दूसरे स्थान पर कही जाने से दूसरी (अंतक्रिया) बहुत कर्मों के—भारी कर्मों के साथ मनुष्य जन्म को प्राप्त करनेवाला, उस महाकर्मा के, महाकर्म के साथ जन्म लेने के कारण, उनके क्षपण के लिए उस प्रकार घोर तप होता है और वेदना भी घोर होती है। क्योंकि उपसर्ग आदि कर्मोदय सम्पाद्य होते हैं। निरुद्धेन अर्थात् अल्पकालीन (संयम पर्याय से) जैसे श्रीकृष्ण के लघु भ्राता मुनि गजसुकुमाल। वे भगवान अरिष्टनेमि जिननाथ के पास प्रव्रज्या स्वीकार कर श्मशान में कायोत्सर्ग लक्षण महातप करके शिर पर रखे हुए जाज्वल्यमान अंगारों से उत्पन्न अत्यन्त वेदना को समभाव से सहन कर स्वल्प संयम पर्याय से ही सिद्ध हो गए। शेष सुगम है।।
अहावरेत्यादि कण्ठ्यम्, यथाऽसौ सनत्कुमार इति चतुर्थचक्रवर्त्ती, स हि महातपा महावेदनश्च सरोगत्वात् दीर्घतरपर्यायेण सिद्धः, तद्भवे सिद्ध्यभावेन भवान्तरे सेत्स्यमानत्वादिति3।
अहावरे इत्यादि, स्पष्ट है। चतुर्थ चक्रवर्ती सनत्कुमार महातप और रोगयुक्त महावेदना से दीर्घतर पर्याय से सिद्ध हुए। उस भव में सिद्धि न होने से भवान्तर में सिद्ध होंगे—यह भी एक मान्यता है।
अहावरेत्यादि कण्ठ्यम्, यथाऽसौ मरुदेवी प्रथमजिनजननी, सा हि स्थावरत्वेऽपि क्षीणप्रायकर्म्मत्वेनाल्पकर्मा अविद्यमानतपोवेदना च सिद्धा, गजवरारूढाया एवायुःसमाप्तौ सिद्धित्वादिति 4। एतेषां च दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिकानामर्थानां न सर्वथा साधर्म्यमन्वेषणीयम्, देशदृष्टान्तत्वादेषाम्, यतो मरुदेव्या मुण्डे भवित्तेत्यादिविशेषणाानि कानिचिन्न घटन्ते, अथवा फलतः सर्वसाधर्म्यमपि मुण्डनादिकार्यस्य सिद्धत्वस्य सिद्धत्वादिति।
अहावरे इत्यादि स्पष्ट है। जैसे प्रथम जिन माता मरुदेवी जो स्थावर (काय) से आए होने पर भी प्रायः क्षीण कर्म होने से अल्पकर्मा और तप जनित अविद्यमान वेदना से हाथी पर आरुढ़ ही आयु पूर्ण होने पर सिद्ध हुई। इन दृष्टांत और दार्ष्टान्तिक अर्थों का पूर्ण साधर्म्य अन्वेषणीय नहीं है क्योंकि ये देश दृष्टांत हैं। क्योंकि भगवती मरुदेवी के 'मुण्ड' होकर आदि विशेषण किंचित् भी घटित नहीं होते अथवा सिद्ध के मुण्डन आदि कार्य सिद्ध होने से परिणामतः सर्व साधर्म्य भी है।
सू. 2-21. चत्तारि........वंकपरकम्मे।
(टी.) पुरुषविशेषाणामन्तक्रियोक्ता, अधुना तेषामेव स्वरूपनिरूपणाय दृष्टान्तदार्ष्टान्तिकसूत्राणि षड्विंशति-माह—चत्तारि रुक्खेत्यादि कण्ठयम्, किन्तु वृश्च्यन्ते छिद्यन्ते इति वृक्षाः, ते विवक्षया चत्वारः प्रज्ञप्ता भगवता, तत्र उन्नतः उच्चो द्रव्यतया, नामेति सम्भावने वाक्यालङ्कारे वा, एकः कश्चिद् वृक्षविशेषः, स एव पुनरुन्नतो जात्यादिभावतोऽशोकादिरित्येको भङ्ग, उन्नतो नाम द्रव्यत एव एकः अन्यः प्रणतो जात्यादिभावैर्हीनो निम्बादिरित्यर्थः इति द्वितीयः, प्रणतो नामैको द्रव्यतः खर्व्व इत्यर्थः, स एव उन्नतो जात्यादिना भावेनाशोकादिरिति तृतीयः,प्रणतो द्रव्यत एव खर्व्वः स एव प्रणतो जात्यादिहीनो निम्बादिरितिचतुर्थः, अथवा पूर्वमुन्नतः तुङ्गः अधुनाऽप्युन्नतस्तुङ्ग एवेत्येवं कालापेक्षया चतुर्भङ्गीति 1,
पुरुष विशेष की अंतक्रिया कही गई। अब उनके ही स्वरूप के निरूपण के लिए छब्बीस दृष्टांत और दार्ष्टान्तिक सूत्र कहते हैं— वृक्ष चार प्रकार के होते हैं आदि। ये स्पष्ट हैं। जो काटे जाते हैं, छेदे जाते हैं वे वृक्ष हैं। वे विवक्षा से भगवान ने चार प्रकार के कहे हैं। 1. उन्नत का तात्पर्य है—उच्च—द्रव्यतः उच्च। 'नाम' यहां संभावना अथवा वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। एक अर्थात् कोई वृक्ष विशेष—वही जाति आदि भाव से उन्नत अशोक आदि। यह एक विकल्प है। 2. उन्नत अर्थात् द्रव्य से ही। कुछ वृक्ष द्रव्य से उन्नत किंतु जाति आदि भावों से प्रणत—हीन होते हैं, जैसे—नीम आदि। यह द्वितीय विकल्प है। 3. कुछ वृक्ष द्रव्य से प्रणत होते हैं, जैसे—खैर आदि। वही जाति आदि भाव से उन्नत, जैसे—अशोक आदि। 4. कुछ वृक्ष द्रव्यतः खैर की तरह प्रणत होते हैं और जाति आदि से भी प्रणत होते हैं जैसे—नीम आदि। यह चतुर्थ विकल्प है। अथवा उन्नत अर्थात् तुंग, जो पहले भी उन्नत थे और अब भी उन्नत है, यह काल की अपेक्षा चतुर्भंगी है।
एवमित्यादि, एवमेव वृक्षवच्चत्वारि पुरुषजातानि पुरुषप्रकारा अनगारा अगारिणो वा, उन्नतः पुरुषः कुलैश्वर्यादिभिर्लौकिकगुणैः शरीरेण वा गृहस्थपर्याये, पुनरुन्नतो लोकोत्तरैर्ज्ञानादिभिः प्रव्रज्यापर्याये, अथवा उन्नत उत्तमभवत्वेन पुनरुन्नतः शुभगतित्वेन कामदेवादि-वदित्येकः,
इसी प्रकार वृक्ष की तरह चार प्रकार के पुरुष अनगार अथवा अगारी होते हैं। उन्नत पुरुष कुल, ऐश्वर्य आदि लौकिक गुण, शरीर अथवा गृहस्थ पर्याय से उन्नत होते हैं। पुनः लोकोत्तर ज्ञान आदि से प्रव्रज्या पर्याय से उन्नत होते हैं। अथवा उत्तम भव के कारण उन्नत होते हैं। पुनः कामदेव आदि की तरह कोई पुरुष शुभ गति के कारण उन्नत होते हैं।
तहेव त्ति वृक्षसूत्रमिवेदम्, जाव त्ति यावत् पणए नामं एगे पणए त्ति चतुर्थभङ्गकस्तावद् वाच्यम्, तत्र उन्नतस्तथैव प्रणतस्तु ज्ञान-विहारादिहीनतया दुर्गतिगमनाद्वा, शिथिलत्वे शैलकराजर्षिवत् ब्रह्मदत्तवद्वेति द्वितीयः, तृतीयः पुनरागतसंवेगः शैलकवत् मेतार्यवद्वा, चतुर्थ उदायिनृपमारकवत् कालशौकरिकवद्वेति 2। एवं दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिकसूत्रे सामान्यतोऽभिधाय तद्विशेषसूत्राण्याह—
तहेव' अर्थात् यह वृक्ष सूत्र की तरह हैं यावत् 'प्रणते नाम एके प्रणते' चतुर्थ भंग तक पठनीय है। उन्नत की तरह ज्ञान, विहार आदि की हीनता अथवा दुर्गति गमन से प्रणत होते हैं। शिथिल होने पर शैलक राजर्षि की तरह अथवा ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती की तरह, यह द्वितीय विकल्प है। तृतीय विकल्प पुनः संवेग प्राप्त शैलक राजर्षि की तरह अथवा मेतार्य की तरह है। चतुर्थ विकल्प उदाई नृप घातक की तरह अथवा कालसौकरिक कसाई की तरह वाच्य है। इस प्रकार दृष्टांत और दार्ष्टान्तिक सूत्र सामान्य रूप से कहकर उसके विशेष सूत्रों को कहते हैं—
उन्नतः तुङ्गतया एको वृक्षः उन्नत-परिणतः अशुभरसादिरूपमनुन्नतत्वमपहाय शुभरसादि-रूपोन्नततया परिणत इत्येकः, द्वितीये भङ्गे प्रणतपरिणत उक्तलक्षणोन्नतत्वत्यागात्, एतदनुसारेण तृतीय-चतुर्थौ वाच्यौ। विशेषसूत्रता चास्य पूर्वमुन्नतत्व-प्रणतत्वे सामान्येनाभिहिते इह तु पूर्वावस्थातोऽवस्थान्तरगमनेन विशेषिते इति, एवं दार्ष्टान्तिकेऽपि परिणतसूत्रमव-गन्तव्यमिति 4।
कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत और उन्नत परिणत होते हैं। अर्थात् अशुभ रस आदि अनुन्नत भावों को छोड़ शुभ रस आदि उन्नत भावों में परिणत होते हैं। द्वितीय भंग में प्रणत परिणत होते हैं अर्थात् उन्नत भाव को छोड़ अनुन्नत भाव में परिणत होते हैं। इसी प्रकार तृतीय और चतुर्थ विकल्प वाच्य है। इसकी विशेष सूत्रता इस प्रकार है—पहले उन्नत और प्रणत सामान्य रूप से कहे गए, यहां पूर्व अवस्था से अवस्थान्तर गमन के द्वारा विशेष को प्रतिपादित किया गया। इस प्रकार दार्ष्टान्तिक में भी परिणत सूत्र को जानना चाहिए।
परिणामश्चाऽऽकार-बोध-क्रियाभेदात् त्रिधा, तत्राऽऽकारमाश्रित्य रूपसूत्रम्, तत्र उन्नतरूपः संस्थाना-ऽवयवादिसौन्दर्यात् 5। गृहस्थपुरुषोऽप्येवम्, प्रव्रजितस्तु संविग्नसाधुनेपथ्यधारीति 6।
परिणाम आकार, ज्ञान और क्रिया के भेद से तीन प्रकार का है। यहां आकार की अपेक्षा से रूप सूत्र इस प्रकार है—संस्थान, अवयव आदि सौन्दर्य से उन्नत रूप होता है। गृहस्थ पुरुष भी इसी प्रकार है। प्रव्रजित संविग्न साधु जो परिधान युक्त है।
बोधपरिणामापेक्षाणि चत्वारि सूत्राणि, तत्र उन्नतो जात्यादिगुणैरुच्चतया वा उन्नतमनाः प्रकृत्या औदार्यादियुक्तमनाः, एवमन्येऽपि त्रयः 7। एवमिति सङ्कल्पादिसूत्रेषु चतुर्भङ्गिकातिदेशोऽकारि लाघवार्थम्, सङ्कल्पो विकल्पो मनोविशेष एव विमर्श इत्यर्थः, उन्नतत्वं चास्यौदार्यादियुक्ततया सदर्थविषयतया वा 8। प्रकृष्टं ज्ञानं प्रज्ञा, सूक्ष्मार्थविवेचकत्वमित्यर्थः, तस्याश्चोन्नत-त्वमविसंवादितया 9। तथा दर्शनं दृष्टिः चक्षुर्ज्ञानं नयमतं वा, तदुन्नतत्वमप्यविसंवादितयैवेति 10।
ज्ञान परिणाम की अपेक्षा चार सूत्र हैं। जाति आदि गुणों से उच्चता अथवा स्वभाव से औदार्य आदि से युक्त मन उन्नत मन है। इसी प्रकार अन्य तीन भी हैं। यहां 'एवं'—संकल्प आदि सूत्रों में लाघव के लिए चतुर्भंगी का कथन किया है। संकल्प, विकल्प मनोविशेष ही है। इसका तात्पर्य है विमर्श। इसकी उन्नतता औदार्य आदि युक्त होने से अथवा सदर्थ विषयता से है। प्रकृष्ट ज्ञान प्रज्ञा है। यह सूक्ष्मार्थ विवेचक है। इसकी उन्नतता अविसंवादी होने से है। दृष्टि दर्शन है। चक्षु ज्ञान अथवा नय मत भी दर्शन है। उसकी उन्नतता भी अविसंवादिता से ही है।
क्रियापरिणामापेक्षमतः सूत्रत्रयम्, तत्र शीलाचारः, शीलं समाधिस्तत्प्रधानस्तस्य वाऽऽचारः अनुष्ठानं शीलेन वा स्वभावेनाचार इति, उन्नतत्वं चास्यादूषणतया, वाचनान्तरे तु शीलसूत्रमाचारसूत्रं च भेदेनाधीयत इति 11, व्यवहारः अन्योन्यदान-ग्रहणादिर्विवादो वा, उन्नतत्वमस्य श्लाघ्यत्वेनेति 12। पराक्रमः पुरुषकारविशेषः परेषां वा शत्रूणामाक्रमणम्, तस्योन्नतत्वमप्रतिहतत्वेन शोभनविषयत्वेन चेति 13, उन्नतविपर्ययः सर्वत्र प्रणतत्वं भावनीयमिति।
यहां से क्रिया परिणाम की अपेक्षा तीन सूत्र हैं। शीलाचार—शील अर्थात् समाधि, शील प्रधान अथवा उसका अनुष्ठान शीलाचार है अथवा शील या स्वभाव से जो आचार है वह शीलाचार है। इसकी उन्नतता अदूषण होने से है। अन्य वाचना में शील सूत्र और आचार सूत्र भेद से कहते हैं। व्यवहार—परस्पर देना-लेना आदि अथवा विवाद। इसकी उन्नतता श्लाघनीय होने से है। पराक्रम—पुरुषकार विशेष, दूसरों का अथवा शत्रुओं का आक्रमण। इसकी उन्नतता अप्रतिहत होने से अथवा शोभन विषयता से है। उन्नत विपर्यय—उन्नत से विपर्यय सर्वत्र प्रणतता भावनीय है।
एगे पुरीत्यादि, एतेषु मनःप्रभृतिषु सप्तसु चतुर्भङ्गिका-सूत्रेषु एक एव पुरुषजातालापकोऽध्येतव्यः, प्रतिपक्षो द्वितीयपक्षो दृष्टान्तभूतः वृक्षसूत्रं नास्ति, नाध्येतव्यमिति यावत्, इह मनःप्रभृतीनां दार्ष्टान्तिकपुरुषधर्माणां दृष्टान्तभूतवृक्षेष्वसम्भवादिति।
एगे पुरी'—इन मन आदि सात चतुर्भंगी सूत्रों में एक ही पुरुष आलापक पठनीय है। प्रतिपक्ष वही है। यहां दृष्टांत भूत द्वितीयपक्ष वृक्ष सूत्र नहीं है। क्योंकि मन आदि दार्ष्टान्तिक पुरुष धर्मों का दृष्टांत वृक्षों में संभव नहीं है।
उज्जु त्ति ॠजुः अवक्रो नामेति पूर्ववदेकः कश्चिद् वृक्षः तथा ॠजुः अविपरीतस्वभाव औचित्येन फलादिसम्पादनादित्येकः।
ऋजु अर्थात् जो वक्र नहीं है। कुछ वृक्ष ऋजु होते हैं। ऋजु का तात्पर्य है उचित रूप में फल आदि देनेवाले अविपरीत स्वभाव वाले होते हैं।
द्वितीये द्वितीयं पदं वङ्क इति वक्रः, फलादौ विपरीतः, तृतीये प्रथमपदं वक्रः कुटिलः, चतुर्थः सुज्ञानः, अथवा पूर्वम् ॠजुरवक्रः, पश्चादपि ॠजुः अवक्रोऽथवा मूले ॠजुरन्ते च ॠजुरित्येवं चतुर्भङ्गी कार्येत्येष दृष्टान्तः 1, पुरुषस्तु ॠजुः अवक्रो बहिस्तात् शरीरगति-वाक्-चेष्टादिभिस्तथा ॠजुरन्तर्निर्म्मायत्वेन सुसाधुवदित्येकः, तथा ॠजुस्तथैव वङ्क इति तु वक्रः अन्तर्मायित्वेन मायिकारणवशप्रयुक्तार्जवभावदुःसाधुवदिति द्वितीयः, तृतीयस्तु कारणवशाद्दर्शित-बहिनार्जवोऽन्तर्निर्माय इति प्रवचनगुप्तिरक्षाप्रवृत्तसाधुवदिति, चतुर्थ उभयतो वक्रः, तथाविधशठवदिति, कालभेदेन वा व्याख्येयम् 2।
द्वितीय विकल्प में द्वितीय पद वंक अर्थात् वक्र है। फल आदि प्रदान करने में विपरीत होते हैं अर्थात् ठीक समय पर फल नहीं देते हैं। तृतीय विकल्प में प्रथम पद वक्र अर्थात् शरीर से वक्र। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। अथवा पहले ऋजु—अवक्र बाद में भी ऋजु अथवा मूल में ऋजु और अंत में भी ऋजु—इस प्रकार चतुर्भंगी का यह कार्यकारी दृष्टांत है। पुरुष के लिए दृष्टांत का क्रम इस प्रकार है—पुरुष के बाहर से ऋजु होने का तात्पर्य है शरीर, गति, वाणी और चेष्टा आदि से अवक्र तथा भीतर से ऋजु होने का तात्पर्य है सुसाधु की तरह माया रहित होना। तथा जैसे ऋजु उसी प्रकार वंक अर्थात् वक्र है—अंतर् में माया होने से माया के कारण दुःसाधु की तरह ऋजु भाव का प्रयोग करता है। यह द्वितीय विकल्प है। तीसरा विकल्प किसी प्रयोजन से बाहर से अनार्जव प्रदर्शित करके किंतु अंतर् में मायारहित प्रवचन गुप्ति की रक्षा में प्रवृत्त साधु की तरह है। चतुर्थ विकल्प शठ की तरह दोनों ओर से वक्र है। काल भेद से भी यह विवेचनीय है।
अथ ॠजु—ॠजुपरिणत इत्यादिका एकादश चतुर्भङ्गिका लाघवार्थमतिदेशेनाह—एवमित्यनेन ॠजुर्नाम ॠजुरित्यादिनोपदर्शितक्रमभङ्गकक्रमेण यथेति येन प्रकारेण, परिणत-रूपादिविशेषणनवकविशेषिततयेत्यर्थः, उन्नत-प्रणताभ्यां परस्परं प्रतिपक्षभूताभ्यां गमः सदृशपाठः कृतः, तथा तेन प्रकारेण परिणत-रूपादिविशेषिताभ्यामित्यर्थः, ॠजुवक्राभ्यामपि भणितव्यः, कियान् स इत्याह—जाव परक्कमे त्ति, ॠजुवक्रवृक्षसूत्रात् त्रयोदशसूत्रं यावदित्यर्थः।
ऋजु, ऋजुपरिणत आदि ग्यारह चतुर्भंगी लाघव के लिए अतिदेश से कहते हैं। 'एवं' शब्द के द्वारा 'ऋजु नाम ऋजु' आदि से उपदर्शित क्रमभंगक के क्रमानुसार। यथा—जिस प्रकार से परिणत रूप आदि नौ विशेषणों से विशेषित होने से। उन्नत-प्रणत से अर्थात् परस्पर प्रतिपक्षी होने से यह गम—समान पाठ कहा गया है। उसी प्रकार परिणतरूप आदि से विशेषित पाठ है। ऋजुवक्र भी कहां तक कहना चाहिए—यावत् पराक्रम तक अर्थात् ऋजुवक्रवृक्ष सूत्र से तेरह सूत्र तक कहना चाहिए।
तत्र च ॠजु 2 ॠजुपरिणत 2 ॠजुरूप 2 लक्षणानि षट् सूत्राणि वृक्षदृष्टान्त-पुरुषदार्ष्टान्तिकस्वरूपाणि, शेषाणि तु मनःप्रभृतीनि सप्त अदृष्टान्तानीति 13।
यहां—ऋजु-2, ऋजुपरिणत-2, ऋजु रूप-2 लक्षण वाले छह सूत्र वृक्ष दृष्टांत, पुरुष दार्ष्टान्तिक स्वरूप है। शेष मन आदि सात दृष्टांत रहित है।
सू. 22,23. पडिमापडिवण्णस्स....असच्चमोसं।
(टी.) पुरुषविचार एवेदमाह—पडिमेत्यादि स्फुटम्, परं प्रतिमा भिक्षुप्रतिमा द्वादश समयप्रसिद्धास्ताः प्रतिपन्नः अभ्युपगतवान् यस्तस्य, याच्यतेऽनयेति याचनी पानकादेः दाहिसि मे एत्तो अन्नतरं पाणगजाय ( ) मित्यादिसमयप्रसिद्धक्रमेण, तथा प्रच्छनी मार्गादेः कथञ्चित् सूत्रार्थयोर्वा, तथा अनुज्ञापनी अवग्रहस्य, तथा पृष्टस्य केनाप्यर्थादेर्व्याकरणी प्रतिपादनीति।
इस सूत्र में पुरुष के संदर्भ में ही कहा है। प्रतिमा आदि स्पष्ट है। किन्तु प्रतिमा से तात्पर्य आगम (सिद्धांत) प्रसिद्ध बारह भिक्षु प्रतिमा है। उन्हें जिसने स्वीकार किया है वह। जिससे पानक आदि जांचा जाए (याचना की जाए) वह याचनी भाषा है। जिससे मार्ग आदि पूछा जाए अथवा सूत्र का अर्थ पूछा जाए वह 'प्रच्छनी' भाषा है। तथा स्थान की आज्ञा लेनेवाली अनुज्ञापनी भाषा है। तथा किसी के द्वारा पूछे जाने पर अर्थ आदि बताने वाली (अर्थ प्रतिपादन करनेवाली) व्याकरणी भाषा है।
भाषाप्रस्तावाद् भाषाभेदानाह—चत्तारि भासेत्यादि, जातम् उत्पत्तिधर्म्मकम्, तच्च व्यक्तिवस्तु, अतो भाषाया जातानि व्यक्तिवस्तूनि भेदाः प्रकाराः भाषाजातानि, तत्र सन्तो मुनयो गुणाः पदार्था वा, तेभ्यो हितं सत्यमेकं प्रथमं सूत्रक्रमापेक्षया, भाष्यते सा तया वा भाषणं वा भाषा काययोगगृहीतवाग्योगनिसृष्टभाषाद्रव्यसंहतिः तस्या जातं प्रकारो भाषाजातम् 'अस्त्यात्मे' त्यादिवत्, द्वितीयं सूत्रक्रमादेव मोसं ति प्राकृतत्वान्मृषा अनृतं 'नास्त्यात्मे' त्यादिवत्, तृतीयं सत्यमृषा तदुभयस्वभावम् 'आत्माऽस्त्यकर्त्ते' त्यादिवत्, चतुर्थमसत्यमृषा अनुभयस्वभावं 'देही'त्यादिवदिति, भवतश्चात्र गाथे—
भाषा के प्रस्ताव से भाषा के भेदों को कहते हैं—भाषा के चार प्रकार हैं। जातम् अर्थात् उत्पत्ति धर्मा। वह व्यक्ति या वस्तु हो सकते हैं। अतः भाषा से उत्पन्न व्यक्ति और वस्तु के भेद भाषाजात हैं। प्रथम सूत्र क्रम की अपेक्षा से एक भाषा सत्य है। सत्य का निरुक्त इस प्रकार है—सत्, मुनि, गुण अथवा पदार्थ के लिए हितकारी है, वह सत्य है। जिससे बोला जाता है वह भाषा है। यह काय योग से गृहीत, वचनयोग से निसृष्ट भाषा वर्गणा के पुद्गलों की संहति है। उस सत्य से उत्पन्न प्रकार भाषा सत्यभाषा है, जैसे—आत्मा है। सूत्र क्रम से ही दूसरा मृषा भाषा जैसे—'आत्मा नहीं है' इत्यादि। मृषम्—अनृत को प्राकृत के कारण मृषा आदेश हुआ है। सत्य और मृषा उभय स्वभावात्मक तीसरा विकल्प सत्यमृषा है। इसका उदाहरण है—आत्मा अस्ति अकर्त्ता अर्थात् आत्मा है, वह कर्ता नहीं है इत्यादि। चतुर्थ विकल्प असत्यमृषा अनुभयस्वभाव है न सत्य, न ही मृषा जैसे देही इत्यादि। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
सच्चा हिता सतामिह संतो मुणयो गुणा पदत्था वा।
तव्विवरीता मोसा मीसा जा तदुभयसभावा।।
यहां सन्त (सत्) पद के तीन अर्थ हैं—1. मुनि (साधु) 2. गुण (मूल व उत्तरगुण) और पदार्थ (जीव आदि)। जो संत (सत्) के लिए हितकारी हो वह सत्य है। उसके विपरीत मृषा (असत्य) भाषा है। मिश्र भाषा-सत्य-असत्य उभय स्वभाववाली होती है।
अणधिगता जा तीसु वि
सद्दो च्चिय केवलो असच्चमुसा।
एया सभेयलक्खण सोदाहरणा जधा सुत्ते।।
(विभा. 374,375)
सत्य, असत्य और मिश्र—तीनों प्रकार की भाषाओं के अधिकार क्षेत्र के बाहर केवल शब्दात्मक व्यवहार अर्थात् आमंत्रण आदि भेदोंवाली भाषा असत्यमृषा—व्यवहारभाषा है। इन चारों भाषाओं के भेद, लक्षण व उदाहरण सूत्र के द्वारा ज्ञातव्य हैं।
सू. 24-33. चत्तारि......असुद्ध परक्कमे।
(टी.) पुरुषभेदनिरूपणायैवेयं त्रयोदशसूत्री—चत्तारि वत्थेत्यादि स्पष्टा, नवरं शुद्धं वस्त्रं निर्मलतन्त्वादि-कारणारब्धत्वात् पुनः शुद्धमागन्तुकमलाभावादिति, अथवा पूर्वं शुद्धमासीदिदानीमपि शुद्धमेव, विपक्षौ सुज्ञानावेवेति, अथ दार्ष्टान्तिकयोजना एवमेवेत्यादि, शुद्धो जात्यादिना पुनः शुद्धो निर्म्मलज्ञानादिगुणतया कालापेक्षया वेति चउभंगो त्ति चत्वारो भङ्गाः समाहृताः चतुर्भङ्गी चतुर्भङ्गं वा, पुल्लिंङ्गता चात्र प्राकृतत्वात्, तदयमर्थः—वस्त्रवच्चत्वारो भङ्गाः पुरुषेऽपि वाच्या इति। एवमिति यथा शुद्धात शुद्धपदे परे चतुर्भङ्गं सदार्ष्टान्तिके वस्त्रमुक्तमेवं शुद्धपदप्राक्पदे परिणतपदे रूपपदे च चतुर्भङ्गानि वस्त्राणि सपडिवक्ख त्ति सप्रतिपक्षाणि सदार्ष्टान्तिकानि वाच्यानीति, तथाहि—'चत्तारि वत्था पन्नत्ता, तं जहा—सुद्धे नामं एगे सुद्धपरिणए' चतुर्भङ्गी, एवमेवेत्यादि पुरुषजातसूत्रचतुर्भङ्गी। 'एवं सुद्धे नामं एगे सुद्धरूवे' चतुर्भङ्गी, एवं पुरुषेणापि, व्याख्या तु पूर्ववत्।
पुरुष के भेदों का निरूपण करने के लिए ये तेरह सूत्र हैं—वस्त्र चार प्रकार के होते हैं, आदि स्पष्ट हैं। शुद्ध वस्त्र का तात्पर्य निर्मल तंतु आदि कारण से प्रारंभ होने से है। पुनः शुद्ध अर्थात् आगन्तुक मल आदि का अभाव। अथवा पहले शुद्ध था और अभी भी शुद्ध ही है। प्रतिपक्ष सुज्ञात ही है। दार्ष्टान्तिक की संयोजना इसी प्रकार ही है। शुद्ध का तात्पर्य है—जाति आदि से शुद्ध। इसका दूसरा अर्थ है निर्मल ज्ञान आदि गुणों से अथवा काल की अपेक्षा से शुद्ध। चतुर्भंग अर्थात् चार विकल्प समाहृत हैं। इसे चतुर्भंगी अथवा चतुर्भंग कह सकते हैं। यहां प्राकृत के कारण पुल्लिंग का प्रयोग हुआ है। इसका यह अर्थ है—वस्त्र की भांति चारों विकल्प पुरुष के भी वाच्य हैं। 'एवं' का तात्पर्य है—जैसे शुद्ध से शुद्ध पद के परे दार्ष्टान्तिक सहित चतुर्भंगक वस्त्र कहा गया, इसी प्रकार शुद्ध पद, पाक पद, परिणत पद और रूप पद में चार विकल्प सप्रतिपक्ष, दार्ष्टान्तिक सहित वस्त्र वाच्य हैं। जैसे—वस्त्र चार प्रकार के होते हैं, यथा—कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध और शुद्ध परिणत होते हैं—चतुर्भंगी है। इसी प्रकार पुरुष जात सूत्र चतुर्भंगी है। इसी प्रकार कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध और शुद्ध रूप वाले होते हैं—चतुर्भंगी है। पुरुष चतुर्भंगी भी इसी प्रकार है। इसकी व्याख्या पूर्ववत् है।
चत्तारीत्यादि, शुद्धो बहिः, शुद्धमना अन्तः, एवं शुद्धसङ्कल्पः शुद्धप्रज्ञः शुद्धदृष्टिः शुद्धशीलाचारः शुद्धव्यवहारः शुद्धपराक्रम इति वस्त्रवर्जाः पुरुषा एव चतुर्भङ्गवन्तो वाच्याः, व्याख्या च प्रागिवेति, अत एवाह—एवमित्यादि।
चत्तारि आदि, कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध मनवाले (बाहर से भी शुद्ध और भीतर से भी) होते हैं, इसी प्रकार शुद्ध संकल्प, शुद्ध प्रज्ञा, शुद्ध दृष्टि, शुद्ध शीलाचार, शुद्ध व्यवहार और शुद्ध पराक्रम तक वस्त्र वर्जित चतुर्भंगी वाले पुरुष ही वाच्य हैं। इनकी व्याख्या पूर्ववत् है। इसलिए कहा गया—एवं आदि।
सू. 34. चत्तारि....कुलिंगाले।
(टी.) पुरुषभेदाधिकार एवेदमाह—चत्तारि सुतेत्यादि। सुताः पुत्राः अइजाए त्ति पितुः सम्पदमतिलङ्घ्य जातः संवृत्तोऽतिक्रम्य वा तां यातः प्राप्तो विशिष्टतरसम्पदम्, समृद्धतर इत्यर्थः, इत्यतिजातोऽतियातो वा, ॠषभवत्। तथा अणुजाए त्ति अनुरूपः, सम्पदा पितुस्तुल्यो जातोऽनुजातः, अनुगतो वा पितृविभूत्याऽनुयातः, पितृसम इत्यर्थः, महायशोवत्,आदित्ययशसा पित्रा तुल्यत्वात्तस्य। तथा अवजाए त्ति अप इत्यपसदो हीनः पितुः सम्पदो जातोऽपजातः, पितुः सकाशादीषद्धीनगुण इत्यर्थः, आदित्ययशोवत्, भरतापेक्षया तस्य हीनत्वात्। तथा कुलिंगाले त्ति कुलस्य स्वगोत्रस्याङ्गार इवाङ्गारो दूषकत्वादुपतापकत्वाद्वेति कण्डरीकवत्, एवं शिष्यचातुर्विध्य-मप्यवसेयम्, सुतशब्दस्य शिष्येष्वपि प्रवृत्तिदर्शनात्, तत्रातिजातः सिंहगिर्यपेक्षया वैरस्वामिवत्, अनुजातः शय्यंभवापेक्षया यशोभद्रवत्, अपजातो भद्रबाहु-स्वाम्यपेक्षया स्थूलभद्रवत्, कुलाङ्गारः कूलवालक-वदुदायिनृपमारकवद्वेति।
पुरुषों के विभाग के अधिकार में ही यह इस प्रकार कहते हैं—पुत्र चार प्रकार के होते हैं। सुत अर्थात् पुत्र। अतिजात का तात्पर्य है जो पुत्र पिता की संपदा को बढ़ा दे अथवा पिता की संपदा का अतिक्रमण कर विशिष्टतर संपदा को प्राप्त हो। अथवा जो पिता से समृद्धतर हो वह अतिजात अथवा अतियात है, जैसे—भगवान ऋषभ। अनुज्ञात का अर्थ है अनुरूप। जो पिता के समान संपदावाला हो अथवा पिता की विभूति का अनुसरण करने वाला हो, पिता के समान हो—जैसे महायश। क्योंकि वह पिता आदित्ययशा (चक्रवर्ती भरत के पुत्र) के तुल्य था। तथा अपजात का अर्थ है अपसद अर्थात् पिता की संपदा से हीन जो है वह अपजात है। इसका यह अर्थ भी है—पिता से कुछ हीन गुण वाला जैसे आदित्ययशा सम्राट् भरत की अपेक्षा कुछ हीन थे। कुलिंगाल (कुलांगार) कुल—गोत्र के लिए अंगारे की भांति जो अंगारा है। पिता के लिए दूषक अथवा उपतापक होने से, जैसे—कुण्डरीक। इसी प्रकार चार प्रकार के शिष्य भी ज्ञातव्य हैं। क्योंकि सुत शब्द की शिष्यों में भी प्रवृत्ति देखी जाती है। यहां अतिजात से तात्पर्य है—आचार्य सिंहगिरि की अपेक्षा वज्रस्वामी। अनुजात—आचार्य शय्यंभव की अपेक्षा यशोभद्र की भांति। अपजात—भद्रबाहु स्वामी की अपेक्षा स्थूलभद्र की भांति। कुलांगार—कूलबालक साधु अथवा उदायीनृप मारक की भांति।
सू. 35-54. चत्तारि.....असुइपरक्कमे।
(टी.) तथा चत्तारीत्यादि, सत्यो यथावद्वस्तुभणनाद् यथाप्रतिज्ञातकरणाच्च, पुनः सत्यः संयमित्वेन सद्भ्यो हितत्वाद्, अथवा पूर्वं सत्य आसीदिदानीमपि सत्य एवेति चतुर्भङ्गी। एवंप्रकारसूत्राण्यतिदिशन्नाह—एवमित्यादि व्यक्तम्, नवरमेवं सूत्राणि—'चत्तारि पुरिसजाया पं.तं.—सच्चे नामं एगे सच्चपरिणए 4, एवं सच्चरूवे 4, सच्चमणे 4, सच्चसंकप्पे 4, सच्चपन्ने 4, सच्चदिट्ठी 4, सच्चसीलायारे 4, सच्चववहारे 4, सच्चपरक्कमे' त्ति 4।
चत्तारि इत्यादि। जो वस्तु जैसे है, वैसे कहने से और यथा प्रतिज्ञातकरण से वह सत्य है। पुनः संयमी होने से जो सद् के लिए हितकारी है वह सत्य है। अथवा जो पहले सत्य था, अब भी सत्य ही है—यह चतुर्भंगी है। इसी प्रकार सूत्रों का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'एवं' इत्यादि। यह स्पष्ट है। तथापि सूत्र इस प्रकार है—पुरुष चार प्रकार के होते हैं, जैसे—कुछ पुरुष सत्य और सत्य परिणत होते हैं। इसी प्रकार सत्य रूप, सत्य मन, सत्य संकल्प, सत्य प्रज्ञा, सत्य दृष्टि, सत्य शीलाचार, सत्य व्यवहार और सत्य पराक्रम की चतुर्भंगियाँ हैं।
पुरुषाधिकार एवेदमपरमाह—चत्तारि वत्थेत्यादि, शुचि पवित्रं स्वभावेन, पुनः शुचि संस्कारेण कालभेदेन वेति, पुरुषचतुर्भङ्ग्यां शुचिः पुरुषोऽपूतिशरीरतया पुनः शुचिः स्वभावेनेति। 'सुइपरिणए सुइरूवे' इत्येतत् सूत्रद्वयं दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिकोपेतम्, सुइमणे इत्यादि च पुरुषमात्राश्रितमेव सूत्रसप्तकमतिदिशन्नाह—एवमित्यादि कण्ठ्यम्।
अपर सूत्र में पुरुष अधिकार में ही इस प्रकार कहा है—वस्त्र के चार प्रकार हैं। शुचि अर्थात् स्वभाव से पवित्र और संस्कार से भी पवित्र होते हैं अथवा कालभेद से (अतीत में और वर्तमान में) पवित्र होते हैं। पुरुष चतुर्भंगी में शरीर से भी पवित्र और स्वभाव से भी पवित्र होते हैं। शुचि-परिणत और शुचि-रूप ये दो सूत्र दृष्टांत (वस्त्र) और दार्ष्टान्तिक (पुरुष) युक्त हैं। शुचि-मन आदि मात्र पुरुष की अपेक्षा से ही हैं। उनका निरूपण करने के लिए सात सूत्र कहे हैं। 'एवं' आदि सूत्र स्पष्ट हैं।
सूत्र 55. चत्तारि....मेंढविसाणकोरवसमाणे।
(टी.) पुरुषाधिकार एवेदमपरमाह—चत्तारि कोरवेत्यादि, तत्र आम्रः चूतः, तस्य प्रलम्बः फलम्, तस्य कोरकं तन्निष्पादकं मुकुलम् आम्रप्रलम्बकोरकम्, एवमन्येऽपि, नवरं तालो वृक्षविशेषः, वल्ली कालिङ्ग्यादिका, मेंढविषाणा मेषशृङ्गसमानफला वनस्पतिजातिः, आउलिविशेष इत्यर्थः, तस्याः कोरकमिति विग्रहः, एतान्येव चत्वारि दृष्टान्ततयोपात्तानीति चत्वारीत्युक्तम्, न तु चत्वार्येव लोके कोरकाणि, बहुतरोपलम्भादिति, एवेत्यादि सुगमम्, नवरमुपनय एवम्—यः पुरुषः सेव्यमान उचितकाले उचितमुपकारफलं जनयत्यसावाम्रप्रलम्बकोरकसमानः, यस्त्वतिचिरेण सेवकस्य कष्टेन महदुपकारफलं करोति स तालप्रलम्बकोरकसमानः, यस्तु अक्लेशेनाचिरेण च ददाति स वल्लीप्रलम्बकोरकसमानः, यस्तु सेव्यमानोऽपि शोभनवचनान्येव ब्रूते उपकारं तु न कञ्चन करोति स मेण्ढविषाणकोरकसमानः, तत्कोरकस्य सुवर्णवर्णत्वादखाद्यफलदायकत्वाच्चेति।
पुरुषाधिकार में ये अपर सूत्र कहे हैं—कली चार प्रकार की होती हैं। आम्र फल का निष्पादक कोरक—कली या मुकुल आम्रप्रलम्बकोरक है। इसी प्रकार अन्य भी हैं। किन्तु ताल वृक्ष विशेष है। वल्ली-कलिंगर आदि (तरबूज आदि) है। मेंढ विषाणा का तात्पर्य है मेंढ़े के श्ृंग समान फल वाली वनस्पति जाति है। उस का कोरक मेंढविषाण कोरक है। ये चार ही दृष्टान्त रूप से अभिग्रहित हैं। अतः चार ही कही गई हैं। किन्तु लोक में कोरक—कली के चार ही प्रकार नहीं है, बहुत प्रकार की कली उपलब्ध है। 'एव' आदि सुगम है। इसका उपनय इस प्रकार है—जो पुरुष सेवा करने वाले को उचित काल में उचित फल प्रदान करता है, वह आम्र फल की कली के समान होता है। जो पुरुष सेवा करनेवाले को बहुत लम्बे समय बाद कष्टपूर्वक महान् उपकार फल देता है, वह ताड़फल की कली के समान होता है। जो बिना कष्ट के अति शीघ्र फल प्रदान करता है, वह वल्ली फल की कली के समान है। जो पुरुष सेवा किए जाने पर भी सुंदर वचन ही कहता है, कोई उपकार नहीं करता वह मेष श्ृंग की कली के समान है। क्योंकि उस कली का वर्ण सोने जैसा होता है किन्तु वह अखाद्य फल देने वाली होती है।
सू. 56—चत्तारि.......पण्णत्ते।
(टी.) पुरुषाधिकार एव घुणसूत्रम्—त्वचं बाह्यवल्कं खादतीति त्वक्खादः, एवं शेषा अपि, नवरं छल्लि त्ति अभ्यन्तरं वल्कम्, काष्ठं प्रतीतम्, सारः काष्ठमध्यमिति दृष्टान्तः, एवमेवेत्याद्युपनयसूत्रम्, भिक्षणशीला भिक्षण-धर्माणो भिक्षणे साधवो वा भिक्षाकाः, त्वक्खादेन घुणेन समानोऽत्यन्तं सन्तोषितया आयामाम्लादि-प्रान्ताहार-भक्षकत्वात् त्वक्खादसमानः, एवं छल्लीखादसमानो-ऽलेपाहारकत्वात्, काष्ठखादसमानो निर्विकृतिकाहारतया, सारखादसमानः सर्वकामगुणाहारत्वादिति।
पुरुषाधिकार में ही घुण सूत्र—त्वचा जो बाहरी छाल को खाता है वह त्वक्खाद है। इसी प्रकार शेष भी है। तथापि छल्लि अर्थात् भीतरी छाल। काष्ठ प्रतीत ही है। सार काठ का मध्यभाग। इस प्रकार ये दृष्टांत हैं। 'एवं एव' ये उपनय सूत्र हैं। भिक्षा अर्थात् जो भिक्षण शील—भिक्षणधर्मा है अथवा भिक्षा में साधु है वे भिक्षाका है। त्वक्खाद घुण समान—जो त्वचा (बाहरी छाल) खाने वाले घुण के समान अत्यन्त संतोषवृत्ति से प्रान्त आहार आचाम्ल आदि करनेवाले हैं वे त्वक्खाद समान। इसी प्रकार लेप रहित आहार करनेवाले छल्ली खाद समान है। विगयरहित आहार करने वाले काष्ठखाद समान है। जो सभी काम गुणों से युक्त (विगयों से परिपूर्ण) आहार करने वाले हैं वे सारखादसमान हैं।
एतेषां चतुर्णामपि भिक्षाकाणां तपोविशेषाभिधानसूत्रं तयक्खायेत्यादि। सुगमम्, केवलमयं भावार्थः—त्वक्कल्पासाराहाराभ्यवहर्त्तुर्निरभिष्वङ्गत्वात् कर्म्म-भेदमङ्गीकृत्य वज्रसारं तपो भवतीत्यतोऽपदिश्यते सारक्खायसमाणे तवे त्ति, सारखादघुणस्य सारखादत्वादेव समर्थत्वात् वज्रतुण्डत्वाच्चेति।
'तयक्खाय इत्यादि' इन चारों प्रकारों के भिक्षुओं के तप विशेष का अभिधान सूत्र है। यह सुगम है, किन्तु इसका भावार्थ इस प्रकार है—अनासक्ति से त्वक् की भांति अल्पसारयुक्त आहार करनेवालों के कर्म भेदन की शक्ति (के आधार पर) वज्रसार तप होता है, अतः कहा जाता है सारखाद समान तप है। सार को खानेवाला घुण सार खाने में ही समर्थ होता है और वज्रतुण्ड होने से ऐसा होता है।
सारखादसमानस्योक्तलक्षणस्य साभिष्वङ्गतया त्वक्खादसमानं कर्म्मसारभेदं प्रत्यसमर्थं तपः स्यात्, त्वक्खादकघुणस्य हि तत्त्वादेव सारभेदनं प्रत्यसमर्थत्वादिति। तथा छल्लीखादघुणसमानस्य भिक्षाकस्य त्वक्खादघुण-समानापेक्षया किञ्चिद्विशिष्टभोजित्वेन किञ्चित्साभिष्वङ्गत्वात् सारखादकाष्ठखादघुणसमानापेक्षया त्वसारभोजित्वेन निरभिष्वङ्गत्वाच्च कर्मभेदं प्रति काष्ठखादघुणसमानं तपः प्रज्ञप्तम्, नातितीव्रम्, सारखादघुणवत्, नाप्यतिमन्दादि, त्वक्छल्लीखाद-घुणवदिति भावः, तथा काष्ठखादघुणसमानस्य साधोः सारखादघुणसमानापेक्षया असारभोजित्वेन निरभिष्वङ्गत्वात् त्वक्छल्लीखादघुणसमानापेक्षया सारतरभोजित्वेन साभिष्वङ्गत्वाच्च छल्लीखादघुणसमानं तपः प्रज्ञप्तम्, कर्म्मभेदं प्रति न सारखादकाष्ठखादघुणवदतिसमर्थादि नापि त्वक्खादघुणवदतिमन्दमिति भावः, प्रथमविकल्पे प्रधानतरं तपो द्वितीयेऽप्रधानतरम्, तृतीये प्रधानम्, चतुर्थेऽप्रधानमिति।
सारखानेवाले घुण के समान लक्षणवालों के आसक्ति के कारण त्वचा खाने वाले घुण के समान कर्म भेद के लिए असमर्थ तप होता है। क्योंकि त्वक् खाद घुण तत्त्वतः सार का भेदन करने में असमर्थ होता है। तथा जो भिक्षु छाल को खानेवाले घुण के समान है उनके त्वचा खानेवाले घुण की अपेक्षा कुछ विशेष भोजन करने से सार खाद घुण की अपेक्षा कुछ आसक्ति होने से तथा काठ को खानेवाले घुण की अपेक्षा असारभोजी होने से और आसक्ति रहित होने से कर्मों के भेदन हेतु काष्ठ खानेवाले घुण के समान तप होता है। सारखानेवाले के घुण की भांति अति तीव्र तप नहीं होता है और न ही त्वचा और छाल खाने वाले के घुण की भांति अतिमंद तप होता है। काठ खाने वाले घुण के समान साधु के सार खाने वाले घुण की अपेक्षा असारभोजी होने से और निरभिष्वंग होने से त्वचा और छाल खाने वाले घुण की अपेक्षा सारतरभोजी व आसक्तियुक्त होने से छाल खानेवाले घुण के समान तप कहा है। कर्मों के भेदन में न तो वे सार और काठ खाने वाले घुण की भांति अति समर्थ होते हैं, न ही त्वचा खाने वाले घुण की भांति अति मंद। प्रथम विकल्प में प्रधानतर तप, द्वितीय में अप्रधानतर, तृतीय में प्रधान और चतुर्थ में अप्रधान तप होता है।
सू. 57—चउव्विहा.....खंधबीया।
(टी.) अनन्तरं वनस्पत्यवयवखादका घुणाः प्ररूपिता इति वनस्पतिमेव प्ररूपयन्नाह—चउव्विहेत्यादि, वनस्पतिः प्रतीतः, स एव कायः शरीरं येषां ते वनस्पतिकायाः, त एव वनस्पतिकायिकाः तृणप्रकारा वनस्पतिकायिकास्तृण-वनस्पतिकायिका बादरा इत्यर्थः, अग्रं बीजं येषां ते अग्रबीजाः कोरण्टकादयः, अग्रे वा बीजं येषां तेऽग्रबीजाः व्रीह्यादयः, मूलमेव बीजं येषां ते मूलबीजाः उत्पलकन्दादयः।
अनंतर सूत्र में वनस्पति के अवयव खाने वाले घुणों का विवेचन किया गया। अतः वनस्पति की ही प्ररूपणा करने के लिए कहते है—'चउव्विहा आदि'। वनस्पति ही जिनका शरीर है वे वनस्पतिकाय हैं, वे ही वनस्पतिकायिक हैं। तृण रूप वनस्पतिकायिक तृणवनस्पतिकायिक हैं। यह बादर वनस्पति है। जिनका अग्रभाग बीज है वे कोरंट आदि अग्रबीज हैं अथवा जिनके अग्रभाग में बीज हैं, वे गेहूं आदि अग्रबीज हैं। जिनका मूल ही बीज है, वे उत्पल, कंद आदि मूलबीज हैं।
एवं पर्वबीजा इक्ष्वादयः, स्कन्धबीजाः सल्लक्यादयः, स्कन्धः स्थुडमिति, एतानि च सूत्राणि नान्यव्यवच्छेदनपराणि, तेन बीजरुह-सम्मूर्च्छनजादीनां नाभावो मन्तव्यः, सूत्रान्तरविरोधादिति।
इसी प्रकार जिनका पर्व बीज हैं, वे इक्षु आदि पर्वबीज है। जिनका तना बीज हैं वे सल्लकी आदि स्कन्धबीज हैं। स्कन्ध अर्थात् तना। ये सूत्र दूसरों के व्यवच्छेदपरक नहीं है। इसलिए बीजरूह, सम्मूर्च्छनज आदि का अभाव नहीं मानना चाहिए क्योंकि इससे सूत्रान्तर का विरोध होगा।
सू. 58—चउहिं....हव्वमागच्छित्तए।
(टी.) अनन्तरं वनस्पतिजीवानां चतुःस्थानकमुक्तम्, अधुना जीवसाधर्म्यान्नारकजीवानाश्रित्य तदाह—चउही-त्यादि सुगमम्, केवलं ठाणेहिं ति कारणैः, अहुणोववन्ने त्ति अधुनोपपन्नः अचिरोपपन्नः, निर्गतमयं शुभमस्मादिति निरयो नरकः, तत्र भवो नैरयिकः, तस्य चानन्योत्पत्ति-स्थानतां दर्शयितुमाह—निरयलोके, तस्मादिच्छेन्मानुषा-णामयं मानुषस्तं लोकं क्षेत्रविशेषं हव्वं शीघ्रमागन्तुम्, नो चेव त्ति नैव, णं वाक्यालङ्कारे, संचाएइ सम्यक् शक्नोति आगन्तुम्। समुब्भूयं ति समुद्भूताम् अतिप्रबलतयोत्पन्नाम्, पाठान्तरेण सम्मुखभूताम् एकहेलोत्पन्नाम्, पाठान्तरेणामहतो महतो भवनं महद्भूतम्, तेन सह या सा समहद्भूता ताम्, समूहोद्भूतां वा वेदनां दुःखरूपां वेदयमानः अनुभवन् इच्छेदिति मनुष्यलोकागमनेच्छायाः कारणम् 1, एतदेव चाशकनस्य, तीव्रवेदनाभिभूतो हि न शक्त आगन्तुमिति।
अनंतर सूत्र में वनस्पति सूत्र के चार स्थान कहे गए। अब जीव के साधर्म्य से नारक जीवों की अपेक्षा से उन्हें कहा है—'चउहिं आदि'। यह सूत्र सुगम है। किन्तु ठाणेहिं का अर्थ है कारणों से, अधुनोत्पन्न अर्थात् तत्काल उत्पन्न नैरयिक। जो शुभ से निर्गत है वह निरय—नरक है, वहां होनेवाला नैरयिक है। उसके अनन्य उत्पत्ति स्थान को बताने के लिए कहते हैं—निरयलोक में। मनुष्यों का लोक मानुषलोक—क्षेत्र विशेष, इसलिए (तत्काल उत्पन्न नैरयिक मनुष्यलोक में) शीघ्र आना चाहता है, किन्तु वह आ नहीं सकता। समुब्भूय अर्थात् समुद्भूत—अति प्रबलता से उत्पन्न। पाठान्तर से 'सम्मुखभूताम्'। पाठान्तर से जो अमहत् से महान हुआ वह महद्भूत, उसके साथ समहद्भूत। अथवा समूह में उद्भूत जो दुःख रूप वेदना है उसका अनुभव करते हुए (नैरयिक) मनुष्य लोक में आना चाहता है (यह एक हेतु है।) किन्तु तीव्र पीड़ा से अभिभूत वह आने में समर्थ नहीं है।
तथा निरयपालैः अम्बादिभिः भूयो भूयः पुनः पुनरधिष्ठीयमानः समाक्रम्यमाणः आगन्तुमिच्छेदित्याग-मनेच्छाकारणमेतदेव चागमनाशक्तिकारणम्, तैरत्यन्ता-क्रान्तस्यागन्तुमशकतत्वादिति 2, तथा निरये वेद्यते अनुभूयते यत् निरययोग्यं वा यद्वेदनीयं तन्निरयवेदनीयम् अत्यन्ताशुभनामकर्म्मादि असातवेदनीयं वा तत्र कर्म्मणि अक्षीणे स्थित्या अवेदिते अननुभूतानुभागतया अनिर्जीर्णे जीवप्रदेशेभ्योऽपरिशटिते इच्छेत् मानुषं लोकमागन्तुं न च शक्नोति, अवश्यवेद्यकर्म्मनिगडनियन्त्रितत्वादित्या-गमनाशकन एव कारणमिति 3, तथा एवमिति 'अहुणोववन्ने' इत्याद्यभिलापसंसूचनार्थम्, निरयायुष्के कर्म्मणि अक्षीणे यावत् करणात् 'अवेइए' इत्यादि दृश्यमिति 4, निगमयन्नाह—इच्चेएहिं ति, इति एवंप्रकारैरेतैः प्रत्यक्षैरनन्तरोक्तत्वादिति।
नरकपालों (अम्ब, अम्बरीष आदि) से पुनः पुनः आक्रान्त होने पर (मनुष्यलोक में) आना चाहता है, किन्तु आने में असमर्थ है। यह (दूसरा हेतु है) वह नरकपालों से अत्यन्त आक्रान्त होने से आने में अशक्त है। तथा नरक में जिसका वेदन—अनुभव किया जाता है, वह निरयवेदनीय अत्यंत अशुभ नाम कर्म आदि अथवा असातावेदनीय कर्म क्षीण हुए बिना, अनुभाग रूप में भोगे बिना, जीव प्रदेशों से परिशाटन—निर्जरण किए बिना अवश्य वेद्य कर्म श्ृंखला से नियंत्रित होने से आ नहीं सकता। (यह आगमन की अशक्यता का तीसरा हेतु है।) तथा 'एव' तत्काल उत्पन्न आदि आलापक की सूचना हेतु है। नरकायुष्य कर्म के क्षीण न होने पर यावत्—यहां यावत् का तात्पर्य अवेदित आदि आलापक द्रष्टव्य है। निगमन के लिए कहते हैं—इस प्रकार इन (कारणों से) क्योंकि वे प्रत्यक्षतः अनंतरोक्त है।
सू. 59—कप्पंति....चउहत्थवित्थारं।
(टी.) अनन्तरं नारकस्वरूपमुक्तम्, ते चासंयमो-पष्टम्भकपरिग्रहादुत्पद्यन्त इति तद्विपक्षभूतं परिग्रहविशेषं चतुःस्थानकेऽवतारयन्नाह—कप्पंतीत्यादि, कल्पन्ते युज्यन्ते निर्ग्गता ग्रन्थाद् बन्धहेतोर्हिरण्यादे-र्मिथ्यात्वादेश्चेति निर्ग्रन्थ्यः साध्व्यस्तासां सङ्घाट्यः उत्तरीयविशेषरूपा धारयितुं वा परिग्रहे परिहर्त्तुं वा परिभोक्तुमिति, द्वौ हस्तौ विस्तारः पृथुत्वं यस्याः सा तथा, कल्पन्त इति क्रियापेक्षया कर्तृत्वात् संघाटीनाम्, एगं दुहत्थवित्थारं, एगं चउहत्थवित्थारं ति प्रथमा स्यात्तदर्थे च प्राकृतत्वात् द्वितीयोक्ता, धारयन्ति परिभुञ्जते वेति प्रत्ययपरिणामेन वा क्रियानुस्मृतेः द्वितीयैव, तत्र प्रथमा उपाश्रये भोग्या, त्रिहस्तविस्तारयोरेका भिक्षागमने द्वितीया विचारभूमिगमने, चतुर्थी समवसरणे, उक्तं च—
अनंतर सूत्र में नारकों का स्वरूप कहा गया। वे असंयम के अवलंब परिग्रह से उत्पन्न होते हैं। अतः उसके विपक्षभूत परिग्रह विशेष को चार स्थानों में अवतरित करते हुए कहा है—कप्पंति इत्यादि—निर्ग्रन्थियां प्रयुक्त करती हैं। जो बंध के हेतु सुवर्ण, मिथ्यात्व आदि ग्रंथ से रहित निर्ग्रन्थियां—साध्वियां हैं, वे दो हाथ चौड़ी संघाटियां—उत्तरीय विशेष रख या ओढ़ सकती हैं। (यहां क्रिया की अपेक्षा संघाटी का कर्त्तृत्व है) एक—दो हाथ चौड़ी, एक—चार हाथ चौड़ी संघाटी। यहां प्राकृत के कारण प्रथमा विभक्ति के अर्थ में द्वितीया विभक्ति है। धारण करती हैं अथवा परिभोग करती हैं—इस प्रकार प्रत्यय परिणाम से अथवा क्रिया की अनुस्मृति से द्वितीया विभक्ति ही है। उनमें प्रथम संघाटी उपाश्रय में भोग्य है, तीन हाथ की संघाटी (दूसरी) भिक्षाचर्या में, तीन हाथ की (तीसरी) विचारभूमि (शौचार्थ) जाने पर तथा चौथी चार हाथ की प्रवचन स्थल (समवसरण) में धारणीय है। कहा भी है—
संघाडीओ चउरो तत्थ दुहत्था उवसयम्मि।।
दुन्नि तिहत्थायामा भिक्खट्ठा एग एग उच्चारे।
ओसरणे चउहत्थाऽनिसन्नपच्छाइणी मसिणा।।
(बृभा. 4089,4090)
प्रत्येक साध्वी को चार संघाटियां (पछेवड़ी) कल्पती हैं—एक दो हाथ लंबी, दो तीन हाथ वाली और एक चार हाथ लंबी। ये चार संघाटियां हैं। इनमें से दो हाथवाली संघाटी वसति में, तीन हाथ लंबी एक संघाटी भिक्षा के लिए जाते समय और एक संघाटी उच्चार के लिए जाते समय तथा चार हाथ लंबी संघाटी व्याख्यान सुनने समवसरण में जाते समय धारण की जाती है। वह संघाटी अन्य संघाटियों से बृहत्तर प्रमाणवाली होती है। वह अनिषण्ण अवस्था के लिए है। अतः आर्यिकाएं बैठे नहीं, खड़े-खड़े ही अनुयोग आदि सुने। वह संघाटी स्कंध से लेकर पैरों तक आच्छादन करती है। वह मसृण होती है। उसको ऊपर ओढ़ने से प्रवचन की प्रभावना होती है।
सू. 60-72. चत्तारि.......अवायाणुप्पेहा।
(टी.) नारकत्वं ध्यानविशेषाद्, ध्यानविशेषार्थमेव च संघाट्यादिपरिग्रह इति ध्यानं प्रकरणत आह, सुगमं चैतत्, नवरं ध्यातयो ध्यानानि, अन्तर्मुहूर्त्तमात्रं कालं चित्तस्थिरतालक्षणानि, उक्तं च—
नारक ध्यान विशेष से (होता है)। संघाटी आदि परिग्रह ध्यान विशेषार्थ ही है, अतः प्रकरणतः ध्यान को कहा है। यह सुगम है। तथापि जिसे ध्याया जाए, वह ध्यान है। यह चित्त की स्थिरता लक्षणवाला अंतर्मुहर्त्त मात्र काल है। कहा भी है—
अंतोमुहुत्तमित्तं चित्तावत्थाणमेगवत्थुम्मि।
छउमत्थाणं झाणं जोगनिरोहो जिणाणं तु।।
(ध्यानश. 3)
एक वस्तु में अंतर्मुहूर्त्त के लिए चित्त का अवस्थान छद्मस्थों का ध्यान है। योग निरोध जिन भगवान का ध्यान है।
तत्र ''ऋतं दुःखं तस्य निमित्तं तत्र वा भवं ॠते वा पीडिते भवमार्त्तं ध्यानं दृढोऽध्यवसायः, हिंसाद्यतिक्रौर्यानुगतं रौद्रम्, श्रुत-चरणधर्म्मादनपेतं धर्म्यम्, शोधयत्यष्टप्रकारं कर्म्ममलं शुचं वा क्लमयतीति शुक्लम्। चउव्विहे त्ति चतस्रो विधा भेदा यस्य तत्तथा, अमनोज्ञस्य अनिष्टस्य, असमणुन्नस्स त्ति पाठान्तरे अस्वमनोज्ञस्य अनात्मप्रियस्य शब्दादिविषयस्य तत्साधनवस्तुनो वा सम्प्रयोगः सम्बन्धस्तेन सम्प्रयुक्तः सम्बद्धः अमनोज्ञसम्प्रयोगसम्प्रयुक्तः अस्वमनोज्ञ-सम्प्रयोगसम्प्रयुक्तो वा, य इति गम्यते, तस्येति अमनोज्ञशब्दादेर्विप्रयोगाय विप्रयोगार्थं स्मृतिः चिन्ता तां समन्वागतः समनुप्राप्तो भवति यः प्राणी सोऽभेदोप-चारादार्त्तमिति, चापीति शब्द उत्तरविकल्पापेक्षया समुच्चयार्थः।
ऋत—दुःख, उसके निमित्त अथवा दुःखजन्य या ऋत पीड़ित होने पर होने वाला दृढ़ अध्यवसाय आर्त्तध्यान है। हिंसा आदि अति क्रूर (अध्यवसाय) अनुगत रौद्रध्यान है। श्रुत धर्म और चारित्र धर्म से युक्त धर्म्यध्यान है। जो अष्ट प्रकार के कर्ममल का शोधन करता है अथवा जो दुःख का नाश करता है, वह शुक्ल ध्यान है। जिसके चार भेद हैं, वह चतुर्विध है। अनिष्ट—अमनोज्ञ संयोग से संयुक्त अथवा अस्वमनोज्ञ यह पाठान्तर होने पर आत्मा के अप्रिय शब्द आदि विषय अथवा उसकी साधन वस्तु के सम्बन्ध से संबद्ध अमनोज्ञ (अस्वमनोज्ञ) संप्रयोगसम्प्रयुक्त है। तस्य अर्थात् अमनोज्ञ शब्द आदि के विप्रयोग—वियोग के लिए चिन्ता में जो लीन हो जाता है, वह प्राणी अभेदोपचार से आर्त्त है। 'च अपि' शब्द उत्तर विकल्प की अपेक्षा समुच्चार्थ है।
अथवा अमनोज्ञसम्प्रयोगसम्प्रयुक्तो यः प्राणी तस्य प्राणिनः विप्रयोगे प्रक्रमादमनोज्ञशब्दादिवस्तूनां वियोजने स्मृतिः चिन्तनम्, तस्या समन्वागतं समागमनं समन्वाहारो विप्रयोगस्मृतिसमन्वागतम्, चापीति तथैव, भवति आर्त्तध्यानमिति प्रक्रमः, अथवा अमनोज्ञसम्प्रयोग-सम्प्रयुक्ते प्राणिनि तस्येति अमनोज्ञशब्दादेर्विप्रयोगस्मृति-समन्वागतमार्त्तध्यानमिति, उक्तं च—
अथवा अमनोज्ञ संबंध से संबद्ध जो प्राणी है, उसके प्रक्रम से अमनोज्ञ शब्द आदि वस्तुओं के वियोजन में चिन्ता उसका समागमन अथवा समन्वाहार विप्रयोग- स्मृतिसमन्वागत है। चापि अर्थात् उसी प्रकार आर्त्तध्यान होता है। अथवा अमनोज्ञ संयोग से संयुक्त होने पर अमनोज्ञ शब्द आदि के वियोग की स्मृति से समन्वागत होना आर्त्तध्यान है। कहा भी है—
आर्त्तममनोज्ञानां सम्प्रयोगे तद्विप्रयोगाय स्मृतिसमन्वाहारः।
(तसू. 9/31)
अमनोज्ञ के संयोग होने पर उनके वियोग के लिए चिन्ता होना आर्त्तध्यान है।
इति प्रथमम्, एवमुत्तरत्रापि, नवरं मनोज्ञं वल्लभं धन-धान्यादि, अविप्रयोगः अवियोग इति द्वितीयमार्त्तमिति। तथा आतङ्को रोग इति तृतीयम्।
यह प्रथम (विकल्प) है। इसी प्रकार उत्तर (विकल्प) भी हैं। मनोज्ञ अर्थात् धन-धान्य आदि प्रिय वस्तुओं के अविप्रयोग—अवियोग (चिंतन) यह दूसरा आर्त्तध्यान है। (आर्त्तध्यान का द्वितीय प्रकार है।) तथा आतंक—रोग यह तीसरा प्रकार है।
तथा परिजुसिय त्ति निषेविताः ये कामाः कमनीयाः भोगाः शब्दादयः, अथवा कामौ शब्द-रूपे भोगाः गन्ध-रस-स्पर्शाः कामभोगाः, कामानां वा शब्दादीनां यो भोगस्तैस्तेन वा सम्प्रयुक्तः, पाठान्तरे तु तेषां तस्य वा सम्प्रयोगस्तेन सम्प्रयुक्तो यः स तथा, अथवा परिझुसिय त्ति परिक्षीणो जरादिना स चासौ कामभोगसम्प्रयुक्तश्च यस्तस्य तेषामेवाऽविप्रयोगस्मृतेः समन्वागतं समन्वाहारः, तदपि भवत्यार्त्तं ध्यानमिति चतुर्थम्। द्वितीयं वल्लभधनादिविषयं चतुर्थं तत्सम्पाद्यशब्दादिभोग-विषयमिति भेदोऽनयोर्भावनीयः, शास्त्रान्तरे तु द्वितीय-चतुर्थयोरेकत्वेन तृतीयत्वम्, चतुर्थं तु तत्र निदानमुक्तम्, उक्तं च—
परिजुसिय अर्थात् निषेवित। जो काम कमनीय, भोग शब्द आदि अथवा काम—शब्द और रूप, भोग—गंध, रस और स्पर्श अथवा शब्द आदि कामों का जो भोग उनसे अथवा उससे संयुक्त, पाठान्तर में उनका अथवा उसका संयोग, उससे संयुक्त जो है वह। अथवा परिझुसिय अर्थात् जो जरा आदि से परिक्षीण वह कामभोग से संप्रयुक्त, उसके ही अवियोग की चिंता से संयुक्त होना भी आर्त्तध्यान है, यह उसका चतुर्थ भेद है। दूसरा प्रिय धन आदि विषय तथा चतुर्थ उससे संपादित होने वाले शब्द आदि भोग विषय—इन दोनों का अंतर मननीय है। अन्य ग्रंथों में दूसरे और चौथे को एक करके उसका तीसरा भेद निरूपित है। चौथा प्रकार उसके निदान का कहा गया है। कहा भी है—
अमणुन्नाणं सद्दाइविसयवत्थूण दोसमइलस्स।
वस्तूनि शब्दादिसाधनानि, दोसो त्ति द्वेषः।
धणियं वियोगचिंतणमसंपयोगाणुसरणं च।।
द्वेष से मलिन हो अमनोज्ञ शब्दादि इन्द्रिय विषयों के वियोग के लिए अत्यन्त चिंता करना तथा उनकी पुनः प्राप्ति न हो—इसका निरंतर अनुस्मरण करना आर्त्तध्यान का पहला प्रकार है।
तह सूल-सीसरोगाइवेयणाए वियोगपणिहाणं।
तयसंपयोगचिंता तप्पडियाराउलमणस्स।।
शूल, शिरोरोग आदि की वेदना होने पर उसके प्रतिकार के लिए आकुल-व्याकुल हो उसके वियोग के लिए तथा उन रोगों की पुनः प्राप्ति न हो—इसके लिए एकाग्र चिंतन करना आर्त्तध्यान का दूसरा प्रकार है।
इट्ठाणं विसयाईण वेयणाए य रागरत्तस्स।
अवियोगज्झवसाणं तह संजोगाभिलासो य।।
राग से रक्त व्यक्ति का इष्ट विषयों तथा इष्ट अनुभूतियों के अवियोग का एकाग्र अध्यवसाय तथा उनके पुनः संयोग की अभिलाषा करना आर्त्तध्यान का तीसरा प्रकार है।
देविंद-चक्कवट्टित्तणाइगुणरिद्धिपत्थणामइयं।
अहमं नियाणचिंतणमन्नाणाणुगयमच्चंतं।।
(ध्यानश. 6-9)
देवेन्द्र, चक्रवर्ती आदि वैभवशाली व्यक्तियों के विषय और वैभव की प्रार्थना करना निदान है। वह अतिशय अज्ञान से संवलित और अधम है। यह आर्त्तध्यान का चतुर्थ प्रकार है।
आर्त्तध्यानलक्षणान्याह—लक्ष्यते निर्णीयते परोक्षमपि चितवृत्तिरूपत्वादार्त्तध्यानमेभिरिति लक्षणानि, तत्र क्रन्दनता महता शब्देन विरवणम्, शोचनता दीनता, तेपनता तिपेः क्षरणार्थत्वादश्रुविमोचनम्, परिदेवनता पुनः पुनः क्लिष्टभाषणमिति, एतानि चेष्टवियोगाऽनिष्ट-संयोग-रोगवेदनाजनितशोकरूपस्यैवार्त्तस्य लक्षणानि, यत आह—
आर्त्तध्यान के लक्षणों को कहते हैं—परोक्ष होने पर भी चित्तवृत्ति रूप होने से जिनसे आर्त्तध्यान लक्षित होता है, निर्णीत होता है, वे लक्षण हैं। क्रंदनता—आक्रंद करना—तेज शब्दों से चिल्लाना। शोचनता—शोक करना। तेपनता—आंसू बहाना, तिप धातु क्षरण अर्थ में होने से अश्रु विमोचन। परिदेवनता—विलाप करना—पुनः पुनः क्लिष्ट संभाषण करना। ये इष्ट वियोग, अनिष्ट संयोग, रोग और वेदनाजनित शोक रूप आर्त्त (ध्यान) के लक्षण हैं। क्योंकि कहा है—
तस्सक्कंदण-सोयण-परिदेवण-ताडणाइं लिंगाइं।
इट्ठाणिट्ठवियोगा-ऽवियोग-वियणानिमित्ताइं।।
(ध्यानश. 15)
आर्त्तध्यान के चार लक्षण हैं—1. आक्रंदन—जोर-जोर से चिल्लाना 2. शोचन—अश्रुपूर्ण आंखों से दीनता दिखाना। 3. परिदेवन—विलाप करना 4. ताड़न—छाती, सिर आदि को पीटना। ये चारों इष्ट के वियोग, अनिष्ट के योग और वेदना के निमित्त से उत्पन्न होते हैं।
निदानस्यान्येषां च लक्षणान्तरमस्ति, आह च
निंदइ निययकयाइं पसंसइ सविम्हओ विभूतीओ।
पत्थेइ तासु रज्जइ तयज्जणपरायणो होइ।।
(ध्यानश. 16)
निदान के अन्य भी लक्षणांतर है, कहा भी है— आर्त्तध्यान में व्यक्ति अपने कृत्यों की निंदा करता है। दूसरे की संपदाओं की साश्चर्य प्रशंसा करता है। उनकी अभिलाषा करता है, प्राप्त होने पर उनमें आसक्त होता है और उनको पाने के लिए सतत चेष्टा करता रहता है।
अथ रौद्रध्यानभेदा उच्यन्ते, हिंसां सत्त्वानां वध-बन्धनादिभिः प्रकारैः पीडामनुबध्नाति सततप्रवृत्तां करोतीत्येवंशीलं यत् प्रणिधानं हिंसानुबन्धो वा यत्रास्ति तद्धिंसानुबन्धि रौद्रध्यानम् इति प्रक्रम इति, उक्तं च—
यहां से रौद्रध्यान के भेद कहते हैं। हिंसा—प्राणियों के वध, बंधन आदि प्रकारों से पीड़ा का अनुबंध करता है, सतत उसमें प्रवृत्त करता है, ऐसा जो प्रणिधान अथवा हिंसानुबंध जहां है वह 'हिंसानुबंधी' रौद्रध्यान है। यह प्रक्रम है। कहा भी है—
सत्तवहवेहबंधणडहणंकणमारणाइपणिहाणं।
अइकोहग्गहघत्थं णिग्घिणमणसोऽहमविवागं।।
(ध्यानश. 19)
निर्दयी व्यक्ति का प्राणियों के वध, वेध, बंधन, दहन, अंकन और मारने आदि का क्रूर अध्यवसाय का होना तथा अनिष्ट विपाकवाले उत्कट क्रोध के ग्रह से ग्रस्त होना रौद्रध्यान का 'हिंसानुबंधी' नामक पहला प्रकार है।
तथा मृषा असत्यम्, तदनुबध्नाति पिशुना-ऽसभ्याऽसद्भूतादिभिर्वचनभेदैस्तन्मृषानुबन्धि, आह च—
मृषा अर्थात् असत्य, पिशुन—चुगली, असभ्य-असद्भूत आदि वचन भेदों से जिसका अनुबंध हो वह मृषानुबंधी है। कहा भी है—
पिसुण-ऽसब्भा-ऽसब्भूय-भूयघायाइवयणपणिहाणं।
मायाविणोऽतिसंधणपरस्स पच्छन्नपावस्स।।
(ध्यानश. 20)
मायावी दूसरों को ठगने में प्रवृत्त तथा अपना पाप छुपाने के लिए तत्पर जीव के पिशुन—अनिष्ट सूचक वचन, असभ्यवचन, असत्यवचन तथा प्राणीघात करनेवाले वचनों में प्रवृत्त न होने पर भी इनके प्रति दृढ़ अध्यवसाय का होना रौद्रध्यान का 'मृषानुबंधी' नामक दूसरा प्रकार है।
तथा स्तेनस्य चौरस्य कर्म्म स्तेयं तीव्र-क्रोधाद्याकुलतया तदनुबन्धवत् स्तेयानुबन्धि, आह च—
स्तेन—चोर का कर्म स्तेय है। तीव्र क्रोध आदि की आकुलता से उसके अनुबंध की तरह स्तेयानुबंधी है। कहा है—
तह तिव्वकोह-लोहाउलस्स भूतोवघायणमणज्जं।
परदव्वहरणचित्तं परलोगावायनिरवेक्खं।।
(ध्यानश. 21)
तीव्र क्रोध और लोभ से आकुल हो प्राणियों का उपहनन, अनार्य आचरण और दूसरे की वस्तु का अपहरण करने की इच्छा करना तथा पारलौकिक उपायों—नरक गमन आदि से निरपेक्ष रहना रौद्रध्यान का 'स्तेयानुबंधी' नामक तीसरा प्रकार है।
संरक्षणे सर्वोपायैः परित्राणे विषयसाधनधनस्यानुबन्धो यत्र तत् संरक्षणानुबन्धि, यदाह—
संरक्षण—सुरक्षा में समस्त उपायों से विषय साधन धन का अनुबंध—जहां है वह संरक्षणानुबंधी है। कहा भी है—
सद्दाइविसयसाहणधणसंरक्खणपरायणमणिट्ठं।
सव्वाहिसंकण-परोवघायकलुसाउलं चित्तं।।
(ध्यानश. 22)
शब्दादि इन्द्रिय विषयों की प्राप्ति के साधनभूत धन के संरक्षण के लिए तत्पर रहना, अनिष्ट चिंता में व्यापृत रहना, सबके प्रति शंकाशील होना, दूसरों की घात करने की कलुषता से आकुल चित्त रहना रौद्रध्यान का 'विषय संरक्षणानुबंधी' नामक चतुर्थ प्रकार है।
अथैतल्लक्षणान्युच्यन्ते—ओसन्नदोसे त्ति हिंसादीना-मन्यतरस्मिन् ओसन्नं प्रवृत्तेः प्राचुर्यं बाहुल्यं यत् स एव दोषः, अथवा ओसन्नं ति बाहुल्येनानुपरतत्वेन दोषो हिंसादीनां चतुर्णामन्यतर ओसन्नदोषः, तथा बहुष्वपि सर्वेष्वपि हिंसादिषु दोषः प्रवृतिलक्षणो बहुदोषः, बहुर्वा बहुविधो हिंसानृतादिरिति बहुदोषः।
अब उनके लक्षण कहते हैं—ओसन्न दोष—हिंसा आदि किसी एक में ओसन्न—प्रवृत्ति की प्रचुरता अथवा बहुलता ही जो दोष है वह अथवा ओसन्न अर्थात् बहुलता से उपरत हुए बिना प्रायः हिंसा आदि चारों में से (किसी एक में) प्रवृत्त रहना ओसन्न दोष है। बहुदोष—सभी प्रकार की हिंसा में अथवा हिंसा आदि सबमें प्रवृत्त रहना बहुदोष है। अथवा बहु—बहुत प्रकार के हिंसा, झूठ आदि में प्रवृत्त रहना।
तथा अज्ञानात् कुशास्त्रसंस्कारात् हिंसादिष्वधर्मस्वरूपेषु नरकादिकारणेषु धर्म्मबुद्ध्याऽभ्युदयार्थं या प्रवृत्तिस्तल्लक्षणो दोषोऽज्ञानदोषः, अथवा उक्तलक्षणमज्ञानमेव दोषोऽज्ञानदोष इति, अन्यत्र नानाविधदोष इति पाठस्तत्र नानाविधेषु त्वक्तलक्षणादिषु हिंसाद्युपायेषु दोषोऽसकृत्प्रवृत्तिरिति नानाविधदोष इति, तथा मरणमेवान्तो मरणान्तः, आ मरणान्तादामरणान्तम् असञ्जातानुतापस्य कालसौकरिकादेरिव या हिंसादिषु प्रवृत्तिः सैव दोष आमरणान्तदोषः।
अज्ञान दोष—अज्ञान से, कुशास्त्र (मिथ्या शास्त्र) के संस्कार से नरक आदि के कारण अधर्मस्वरूप हिंसा आदि में धर्मबुद्धि से अथवा अभ्युदय के लिए प्रवृत्त होना (अथवा प्रवृत्ति लक्षण जो दोष है वह) अज्ञान दोष है। अथवा उपर्युक्त लक्षणवाला अज्ञान ही दोष है, वह अज्ञान दोष है। अन्यत्र (तत्त्वार्थसूत्र में) नानाविध दोष पाठ है। नानाविध उक्तलक्षण आदि हिंसा आदि उपायों में दोष—अनेक बार प्रवृत्त होना नानाविध दोष है। आमरणान्तदोष—मरण ही जिसका अंत है, वह मरणान्त, मृत्यु पर्यन्त (मरणांतक) हिंसा आदि करने का जिसके अनुताप न हो, वैसे कालसौकरिक आदि की तरह हिंसा आदि में जो प्रवृत्ति है, वही दोष आमरणांत दोष है।
अथ धर्म्यं चतुर्विधमिति स्वरूपेण, चतुर्षु पदेषु स्वरूप-लक्षण-ऽऽलम्बनाऽनुप्रेक्षालक्षणेष्ववतारो विचारणीय-त्वेन यस्य तच्चतुष्पदावतारम्, चतुर्विधस्यैव पर्यायो वाऽयमिति, क्वचित् चउप्पडोयारमिति पाठस्तत्र चतुर्षु पदेषु प्रत्यवतारो यस्येति विग्रह इति।
स्वरूप से धर्म्य ध्यान चार प्रकार का है। चार पदों में—स्वरूप, लक्षण, आलम्बन, अनुप्रेक्षा लक्षणों में उसका अवतरण चिन्तनीय होने से वह चतुष्पदावतार है। अथवा यह चार प्रकार की पर्याय है। कहीं 'चउप्पडोयारम्' पाठ भी है। वहां चार पदों में जिनका प्रत्यवतार है, यह विग्रह है।
आणाविजए त्ति आ अभिविधिना ज्ञायन्तेऽर्था यया साऽऽज्ञा प्रवचनम्, सा विचीयते निर्णीयते पर्यालोच्यते वा यस्मिंस्तदाज्ञाविचयं धर्म्मध्यानमिति, प्राकृतत्वेन विजयमिति, आज्ञा वा विजीयते अधिगमद्वारेण परिचिता क्रियते यस्मिन्नित्याज्ञाविजयम्, एवं शेषाण्यपि।
आज्ञाविजय (विचय)—जिससे अभिविधिपूर्वक पदार्थ जाने जाते हैं, वह आज्ञा—प्रवचन (शासन) है। जिसमें उसका (आज्ञा का) विचय होता है, निर्णय होता है, पर्यालोचन होता है वह आज्ञाविजय धर्मध्यान है। 'विजय' शब्द प्राकृत के कारण है। अथवा जिसमें आज्ञा विजय होती है, अधिगम द्वार से परिचित की जाती है, वह आज्ञा विजय है। इसी प्रकार शेष भेद भी हैं।
नवरम् अपाया रागादिजनिताः प्राणिनामैहिकामुष्मिका अनर्थाः, विपाकः फलं कर्म्मणां ज्ञानाद्यावारकत्वादि, संस्थानानि लोक-द्वीप-समुद्र-जीवादीनामिति, आह च—
तथापि अपाय—प्राणियों के राग आदि जन्य ऐहिक और पारलौकिक जो अनर्थ हैं वे अपाय हैं। विपाक—ज्ञान आदि के आवारक आदि कर्मों का फल। संस्थान—लोक, द्वीप, समुद्र, जीव आदि की आकृति। कहा भी है—
आप्तवचनं प्रवचनमाज्ञा विचयस्तदर्थनिर्णयनम्।
आश्रव-विकथा-गौरव-परीषहाद्यैरपायस्तु।।
अशुभ-शुभकर्म्मपाकानुचिन्तनार्थो विपाकविचयः स्यात्।
द्रव्य-क्षेत्राकृत्यनुगमनं संस्थानविचयस्तु।।
(प्रशम. 248,249)
आप्तवचन अथवा प्रवचन आज्ञा है। विजय उसका अर्थ निर्णय है। आश्रव, विकथा, गौरव, परीषह आदि अपाय हैं। अशुभ-शुभ कर्मों के फल (परिपाक) का अनुचिन्तन विपाक विचय है। द्रव्य, क्षेत्र और आकृति का अनुचिन्तन संस्थान विचय है।
एतल्लक्षणान्याह—आणारुइ त्ति आज्ञा सूत्रव्याख्यानं निर्युक्त्यादि तत्र तया वा रुचिः श्रद्धानम् आज्ञारुचिः, एवमन्यत्रापि, नवरं निसर्गः स्वभावोऽनुपदेशस्तेन, तथा सूत्रम् आगमः तत्र तस्माद्वा, तथा अवगाहनमवगाढम् द्वादशाङ्गावगाहो विस्तराधिगम इति सम्भाव्यते, तेन रुचिः, अथवा ओगाढ त्ति साधुप्रत्यासन्नीभूतस्तस्य साधूपेदशाद् रुचिः, उक्तं च—
धर्मध्यान के लक्षण कहते हैं—आज्ञारुचि—आज्ञा—सूत्र व्याख्यान निर्युक्ति आदि वहां या उसमें रूचि—श्रद्धा आज्ञा रुचि है। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। निसर्ग का अर्थ है—स्वभावतः, उपदेश के बिना। सूत्र—आगम उसमें अथवा उससे रुचि (सूत्र रुचि है)। अवगाहन अवगाढ है। द्वादशांगी में अवगाहन विस्तारपूर्वक अधिगम उसमें श्रद्धा होना—अवगाह रुचि है। अथवा ओगाढ—साधु के निकट होना, साधु के उपदेश से श्रद्धा होना। कहा भी है—
आगमउवएसेणं निसग्गओ जं जिणप्पणीयाणं।
भावाणं सद्दहणं धम्मज्झाइस्स तं लिंगं।।
(ध्यानश. 67)
आगम, उपदेश, आज्ञा और निसर्ग—इनसे अर्हत् प्रणीत तत्त्वों, पदार्थों में श्रद्धा करना—ये धर्मध्यान के लक्षण हैं। दूसरे शब्दों में आगमरुचि, उपदेशरुचि, आज्ञारुचि और निसर्गरुचि (श्रद्धा) धर्मध्यान का लक्षण है।
तत्त्वार्थश्रद्धानरूपं सम्यक्त्वं धर्मस्य लिङ्गमिति हृदयम्। धर्मस्यालम्बनान्युच्यन्ते, धर्मध्यान-सौधारोहणार्थमालम्ब्यन्त इत्यालम्बनानि, वाचनं वाचना विनेयाय निर्जरायै सूत्रदानादि, तथा शङ्किते सूत्रादौ शङ्कापनोदाय गुरोः प्रच्छनं प्रतिप्रच्छना, प्रतिशब्दस्य धात्वर्थमात्रार्थत्वादिति, तथा पूर्वाधीतस्यैव सूत्रादेर-विस्मरण-निर्जरार्थमभ्यासः परिवर्त्तनेति, अनुप्रेक्षणमनुप्रेक्षा सूत्रार्थनुस्मरणमिति।
तत्त्वश्रद्धा रूप सम्यक्त्व धर्म का चिह्न है, यह इसका हार्द है। धर्म (ध्यान) के आलम्बन कहते हैं—धर्मध्यान रूपी प्रासाद का आरोहण करने के लिए जिनका अवलम्ब लिया जाता हैं वे आलम्बन हैं। वाचना—पढ़ाना। शिष्यों को निर्जरा के लिए सूत्र दान आदि देना। प्रतिप्रच्छना—सूत्र आदि में शंकित होने पर शंका निवारण के लिए गुरु को पूछना प्रतिप्रच्छना है। प्रति शब्द धातु के अर्थ में मात्रा के लिए है। पूर्व अधीत सूत्र की ही अविस्मृति और निर्जरा के लिए अभ्यास परिवर्तना है। अनुप्रेक्षण अनुप्रेक्षा है। यह सूत्र के अर्थ का अनुस्मरण है।
अथानुप्रेक्षा उच्यन्ते—अन्विति ध्यानस्य पश्चात् प्रेक्षणानि पर्यालोचनान्यनुप्रेक्षाः, तत्र—
अथवा अनुप्रेक्षा को कहते हैं—अनु अर्थात् ध्यान के बाद प्रेक्षणा—पर्यालोचना अनुप्रेक्षा है। जैसे
एकोऽहं न च मे कश्चिन्नाहमन्यस्य कस्यचित्।
न तं पश्यामि यस्याहं नासौ भावीति यो मम।।
( )
मैं अकेला हूं, मेरा कोई नहीं है। मैं किसी अन्य का नहीं हूं। जिसका मैं हूं उसे नहीं देख रहा हूं। जो मेरा है वह यह नहीं है।
इत्येवमात्मन एकस्य एकाकिनोऽसहायस्याऽनुप्रेक्षा भावना एकानुप्रेक्षा। तथा—
इस प्रकार आत्मा के एक एकाकी असहाय स्वरूप की अनुप्रेक्षा—भावना एकानुप्रेक्षा है।
कायः सन्निहितापायः सम्पदः पदमापदाम्।
समागमाः सापगमाः सर्व्वमुत्पादि भङ्गुरम्।।
( )
काय अपाय से सन्निहित है। संपदा आपदाओं का पद है। समागम अपगमयुक्त है। सभी उत्पन्न होने वाले नाशवान हैं।
इत्येवं जीवितादेरनित्यस्यानुप्रेक्षा अनित्यानुप्रेक्षेति, तथा—
इस प्रकार प्राणियों आदि की अनित्यता का चिन्तन अनित्यानुप्रेक्षा है। तथा—
जन्मजरामरणभयैरभिद्रुते व्याधिवेदनाग्रस्ते।
जिनवरवचनादन्यत्र नास्ति शरणं क्वचिल्लोके।।
(प्रशम. 152)
जन्म, बुढ़ापा और मृत्यु के भय से अभिद्रुत, व्याधि और वेदना से आक्रान्त प्राणियों को लोक में जिनवचन से अतिरिक्त कुछ भी शरण नहीं है।
एवमशरणस्य अत्राणस्यात्मनोऽनुप्रेक्षा अशरणानुप्रेक्षेति, तथा—
इस प्रकार अशरण, अत्राण आत्मा का चिन्तन करना अशरणानुप्रेक्षा है। तथा—
माता भूत्वा दुहिता भगिनी भार्या च भवति संसारे।
व्रजति सुतः पितृतां भ्रातृतां पुनः शत्रुतां चैव।।
(प्रशम. 156)
संसार में (आत्मा) माता हो पुत्री, बहन और पत्नी होती है और पुत्र पिता बन जाता है। पुनः वही भाई और शत्रुता को प्राप्त करता है।
इत्येवं संसारस्य चतसृषु गतिषु सर्वावस्थासु संसरणलक्षणस्यानुप्रेक्षा संसारानुप्रेक्षेति।
इस प्रकार संसार की चारों गतियों में सभी अवस्थाओं में संसरणलक्षण अनुप्रेक्षा संसारानुप्रेक्षा है।
अथ शुक्लमाह—पुहत्तवियक्के त्ति पृथक्त्वेन एकद्रव्याश्रितानामुत्पादादिपर्यायाणां भेदेन, पृथुत्वेन वा विस्तीर्णभावेनेत्यन्ये, वितर्को विकल्पः पूर्वगतश्रुतालम्बनो नानानयानुसरणलक्षणो यस्मिंस्तत्तथा।
अब शुक्लध्यान को कहते हैं—'पुहत्तवियक्के' ति। पृथक्त्वेन अर्थात् एक द्रव्याश्रित उत्पाद आदि पर्यायों के भेद से अथवा पृथुत्वेन अर्थात् विस्तारपूर्वक (यह भी व्याख्या हो सकती है) वितर्कः—पूर्वगत श्रुत के आलम्बनवाला अनेक नयों के अनुसरण लक्षण विकल्प जहां है, वह पृथक्त्ववितर्क (सविचारी) है।
पूज्यैस्तु वितर्क्कः श्रुतालम्बनतया श्रुतमित्युप-चारादधीत इति, तथा विचरणम् अर्थाद् व्यञ्जने व्यञ्जनादर्थे तथा मनःप्रभृतीनां योगानामन्यतरस्मा-दन्यतरस्मिन्निति विचारो विचारोऽर्थव्यञ्जनयोगसङ्क्रान्तिः (तत्त्वार्थ. 9।46) इति वचनात्, सह विचारेण सविचारि, सर्वधनादित्वादिन्समासान्तः, उक्तं च—
आचार्य उमास्वाति ने वितर्क का अर्थ श्रुत का अवलम्बन लेने से, उपचार से श्रुत किया है। तथा विचरणम् का अर्थ है—अर्थ से व्यंजन में, व्यंजन से अर्थ में एवं मन, वचन और काया (योगों) में से एक-दूसरे में संक्रमण विचार है। (तत्त्वार्थ सूत्र) के अनुसार विचार, अर्थ और शब्द योग संक्रान्ति है। इस दृष्टि से विचार यह सविचारी है। यहां 'सर्व धनादित्वात्' से इन् समासान्त है। कहा भी है—
उप्पायठितिभंगाइं पज्जयाणं जमेगदव्वम्मि।
नाणानयाणुसरणं पुव्वगयसुयाणुसारेणं।।
सवियारमत्थवंजणजोगंतरओ तयं पढमसुक्कं।
होति पुहुत्तवियक्कं सवियारमरागभावस्स।।
(ध्यानश. 77,78)
अनासक्त पूर्वधर मुनि पूर्वगत श्रुत के अनुसार एक द्रव्य में विद्यमान उत्पाद, स्थिति, व्यय आदि पर्यायों का अनेक नयों से चिंतन करते हैं, वह शुक्लध्यान का 'पृथक्त्व वितर्क सविचार' नामक पहला प्रकार है। सविचार का अर्थ है—अर्थ से अर्थान्तर, व्यंजन से व्यंजनांतर और विवक्षित योग से योगान्तर में संक्रमण होना।
इत्येको भेदः। तथा एगत्तवियक्के त्ति एकत्वेन अभेदेनोत्पादादिपर्यायाणामन्यतमैकपर्यायालम्बनतयेत्यर्थो वितर्क्कः पूर्वगतश्रुताश्रयो व्यञ्जनरूपोऽर्थरूपो वा यस्य तदेकत्ववितर्कम्, तथा न विद्यते विचारोऽर्थ-व्यञ्जनयोरितरस्मादितरत्र तथा मनःप्रभृतीनामन्य-तरस्मादन्यत्र सञ्चरणलक्षणो निवातगृहगतप्रदीपस्येव यस्य तदविचारीति पूर्ववदिति, उक्तं च—
यह एक भेद है। एकत्व वितर्क—एकत्व अर्थात् अभेद दृष्टि से उत्पाद आदि पर्यायों में से किसी एक पर्याय का आलम्बन लिया जाता है वह वितर्क—पूर्वगत श्रुताश्रित व्यंजन (शब्द) रूप अथवा अर्थ रूप (शब्द या अर्थ कोई एक) एकत्व वितर्क है तथा जहां विचार नहीं है, अर्थ-व्यञ्जन में परस्पर संक्रमण एवं मन, वचन आदि में, एक दूसरे में संचरण नहीं है, वायुरहित गृह में जलते हुए दीपक की भांति जो है वह अविचारी है। कहा भी है—
जं पुण सुनिप्पकंपं निवायसरणप्पईवमिव चित्तं।
उप्पायठिइभंगाइयाणमेगम्मि पज्जए।।
अवियारमत्थवंजणजोगंतरओ तयं बिइयसुक्कं।
पुव्वगयसुयालंबणमेगत्तवियक्कमवियारं।।
(ध्यानश. 79,80)
उत्पाद, स्थिति, व्यय आदि पर्यायों में से किसी एक पर्याय में अपने मन को, निर्वातगृह में रखे हुए प्रदीप की भांति निष्प्रकंप बनाकर चिंतन करना शुक्लध्यान का 'एकत्व वितर्क अविचार' नामक दूसरा प्रकार है। यह भी पूर्वगत श्रुत के आलंबन के आधार पर होता है। इसमें अर्थ से अर्थांतर, व्यंजन से व्यंजनांतर और योग से योगांतर में संक्रमण नहीं होता।
इति द्वितीयः।
यह द्वितीय विकल्प है।
तथा सुहुमकिरिए त्ति निर्वाणगमनकाले केवलिनो निरुद्धमनोवाग्योगस्यार्द्धनिरुद्धकाययोगस्यैतद्, अतः सूक्ष्मा क्रिया कायिकी उच्छ्वासादिका यस्मिंस्तत्तथा, न निवर्त्तते न व्यावर्त्तत इत्येवंशीलमनिवर्त्ति प्रवर्द्धमानतर-परिणामादिति, भणितं च—
सूक्ष्मक्रिया अर्थात् निर्वाणगमन के समय केवली के मन एवं वचनयोग का पूर्ण निरोध होता है तथा काययोग का पूर्ण निरोध नहीं होता। अतः वहां कायिक उच्छ्वास आदि सूक्ष्म क्रिया (होती) है। अनिवर्त्ति—जिसका निवर्त्तन—व्यावर्त्तन नहीं होता वह प्रवर्धमानतर परिणाम के कारण अनिवर्त्ति—अनिवृत्ति है। कहा भी है—
निव्वाणगमणकाले केवलिणो दरनिरुद्धजोगस्स।
सुहुमकिरियाऽनियट्टिं तइयं तणुकायकिरियस्स।।
(ध्यानश. 81)
मोक्षगमन के प्रत्यासन्नकाल में केवली के मन और वचन की प्रवृत्ति निरुद्ध हो जाती है, उच्छ्वास-निःश्वास रूप में काया की सूक्ष्म प्रवृत्ति विद्यमान रहती है। यह शुक्ल ध्यान का 'सूक्ष्म क्रिया अनिवृत्ति' नामक तीसरा प्रकार है।
इति तृतीयः।
यह तीसरा विकल्प है।
तथा, समुच्छिन्नकिरिए त्ति समुच्छिन्ना क्षीणा क्रिया कायिक्यादिका शैलेशीकरणे निरुद्धयोगत्वेन यस्मिंस्तत्तथा, अप्पडिवाए त्ति अनुपरतिस्वभावमिति चतुर्थः, आह हि—
समुच्छिन्न—शैलेशीकरण में योग निरोध के कारण जिन्होंने कायिकी आदि क्रिया समुच्छिन्न—क्षीण कर दी है। अप्पडिवाए अर्थात् अनुपरति स्वभाव। यह चौथा प्रकार है। कहा भी है—
तस्सेव य सेलेसीगयस्स सेलो व्व निप्पकंपस्स।
वोच्छिन्नकिरियमप्पडिवाई झाणं परमसुक्कं।।
(ध्यानश. 82)
शैलेशी अवस्था को प्राप्त केवली मेरु की भांति निष्प्रकंप हो जाता है, यह शुक्लध्यान का 'व्यवच्छिन्नक्रिय अप्रतिपाति' नामक चतुर्थ प्रकार है। यह परम शुक्लध्यान है।
इह चान्त्ये शुक्लभेदद्वये अयं क्रमः—केवली किलान्तर्मुहुर्त्तभाविनि परमपदे, भवोपग्राहिकर्म्मसु च वेदनीयादिषु समुद्घाततो निसर्गेण वा समस्थितिषु सत्सु योगनिरोधं करोति, तत्र च—
यहां शुक्लध्यान के अंतिम दो भेदों में यह क्रम है—परमपद में अन्तर्मुहूर्त्त अवशिष्ट रहने पर वेदनीय आदि भवोपग्रही कर्मों के समुद्घात से अथवा निसर्गतः समस्थिति में होने पर केवली योगनिरोध करते हैं। केवली का आयुष्य जब अंतर्मुहूर्त्त मात्र अवशेष रहता है तब वह मन, वाणी और शरीर की प्रवृत्ति का निरोध करता है। उसकी पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है—
पज्जत्तमेत्तसण्णिस्स जत्तियाइं जहण्णजोगस्स।
होंति मणोदव्वाइं तव्वावारो य जम्मत्तो।।
तदसंखगुणविहीणं समए समए णिरुब्भमाणो सो।
मणसो सव्वणिरोधं करेतऽसंखेज्जसमएहि।।
पज्जत्तमेत्तबेंदियजहण्णवइजोगपज्जया जे तु।
तदसंखगुणविहीणे समए समए णिरुंभंतो।।
सव्ववइजोगरोधं संखातीतेहि कुणति समएहि।
तत्तो य सुहुमपणयस्स पढमसमयोववण्णस्स।।
जो इर जहण्णजोगो तदसंखेज्जगुणहीणमेक्केक्के।
समए णिरुब्भमाणो देहतिभागं च मुंचंतो।।
रुंभति स कायजोगं संखातीतेहि चेव समएहि
तो कतजोगणिरोधो सेलेसीभावतामेति।।
(विभा. 3657-62)
केवली सर्वप्रथम मनोयोग का निरोध करता है। जो जीव पर्याप्त मात्र है, संज्ञी तथा जघन्य मनोयोगी (मन की सबसे कम प्रवृत्ति करनेवाला) है, उसके जितने मनोद्रव्य हैं और उनका जितना व्यापार है, उससे असंख्यगुणहीन मनोद्रव्य और उसके व्यापार का प्रतिसमय निरोध करते-करते वह (केवली) असंख्येय समयों में मन का पूर्णतया निरोध कर देता है। वह मनोयोग का निरोध करने के पश्चात् वचनयोग का निरोध करता है। पर्याप्त मात्र द्वीन्द्रिय प्राणी के जघन्य वचनयोग के जो पर्याय हैं, उनसे असंख्यगुण ही वचनयोग के पर्यायों का प्रतिसमय निरोध करते-करते असंख्येय समयों में वचन योग का पूर्णतया निरोध कर देता है। उसके पश्चात् वह काययोग का निरोध करता है। प्रथम समय में उत्पन्न सूक्ष्म पनक जीव के जघन्य काययोग से असंख्यगुणहीन काययोग के पुद्गल और उसके व्यापार का प्रतिसमय निरोध करते-करते शरीर की अवगाहना के तीसरे भाग को छोड़ते हुए असंख्य समयों में काययोग का पूर्णतया निरोध कर देता है। योगों का पूर्ण निरोध होते ही केवली शैलेशी अवस्था को प्राप्त करता है।
शैलेशस्येव मेरोरिव या स्थिरता सा शैलेशीति,
हुस्सक्खराइं मज्झेण जेण कालेण पंच भण्णंति।
अच्छति सेलेसिगतो तत्तियमेत्तं तओ कालं।।
तणुरोधारंभातो ज्झायति सुहुमकिरियाणियट्टिं सो।
वोच्छिण्णकिरियमप्पडिवातिं सेलेसिकालम्मि।।
(विभा. 3666,67)
शैलेशी की मेरु के समान जो स्थिरता है वह शैलेशी है—जितने समय में अ इ उ ऋ लृ इन पांच ह्रस्वाक्षरों का मध्यमस्वर से उच्चारण किया जाए उतने समय तक केवली शैलेशी अवस्था में रहता है। शैलेशी अवस्था का काल उतना मात्र ही है। काययोग के निरोध के प्रारंभ में केवली 'सूक्ष्मक्रिया अनिवृत्तिनामक' शुक्ल ध्यान करता है और शैलेशी अवस्था के समय 'समुच्छिन्न क्रिया-अप्रतिपाति' नामक चतुर्थ भेद होता है।
अथ शुक्लध्यानलक्षणान्युच्यन्ते—अव्वहे त्ति देवादिकृतोपसर्गादिजनितं भयं चलनं वा व्यथा, तस्या अभावो अव्यथम्, तथा देवादिकृतमायाजनितस्य सूक्ष्मपदार्थविषयस्य च संमोहस्य मूढताया निषेधादसम्मोहः, तथा देहादात्मन आत्मनो वा सर्वसंयोगानां विवेचनं बुद्ध्या पृथक्करणं विवेकः, तथा निःसङ्गतया देहोपधित्यागो व्युत्सर्ग इति। अत्र विवरणगाथे—
शुक्लध्यान के लक्षणों का निरूपण करते हैं—अव्वहे—देव आदि कृत उपसर्ग आदि जन्य भय, चलन या व्यथा का अभाव अव्यथ है। असम्मोह—देव आदि कृत माया जनित सूक्ष्म पदार्थ विषयक और मोह की मूढ़ता का अभाव। विवेक—देह से आत्मा का अथवा आत्मा से सभी संयोगों का विवेचन—बुद्धि से पृथक्करण विवेक है। व्युत्सर्ग—अनासक्ति से शरीर और उपधि का त्याग व्युत्सर्ग है। यहां विवरण गाथा इस प्रकार हैं—
चालिज्जइ बीहेइ व धीरो न परीसहोवसग्गेहिं।
सुहुमेसु न संमुज्झइ भावेसु न देवमायासु।।
देहविवित्तं पेच्छइ अप्पाणं तह य सव्वसंजोगे।
देहोवहिवुस्सग्गं निस्संगो सव्वहा कुणइ।।
(ध्यानश. 91,92)
शुक्लध्यानोपगत चित्तवाले मुनि की पहचान के ये चार लक्षण हैं— 1. अव्यथ—परीषहों और उपसर्गों से न डरना और न चलित होना। 2. असम्मोह—अत्यन्त गहन भावों तथा देवमाया से सम्मूढ़ न होना। 3. विवेक—शरीर और आत्मा तथा सभी संयोगों से आत्मा को भिन्न मानना। 4. व्युत्सर्ग—अनासक्त हो देह और उपधि का सर्वथा त्याग करना।
आलम्बनसूत्रं व्यक्तम्, तत्र गाथा—
आलम्बन सूत्र का विवेचन किया गया। यहां गाथा इस प्रकार है—
अह खंतिमद्दवज्जवमुत्तीओ जिणमयप्पहाणाओ।
आलंबणाइं जेहि उ सुक्कज्झाणं समारुहइ।।
(ध्यानश. 69)
जिनमत में क्षमा, मृदुता, ऋजुता, निर्लोभता आदि गुणों की प्रधानता है। इन आलंबनों से मुनि शुक्लध्यान में आरूढ़ होता है।
अथ तदनुप्रेक्षा उच्यन्ते—अणंतवत्तियाणुप्पेह त्ति अनन्ता अत्यन्तं प्रभूता वृत्तिः वर्त्तनं यस्यासावनन्तवृत्तिः, अनन्ततया वा वर्त्तत इत्यनन्तवर्त्ती, तद्भावस्तत्ता, भवसन्तानस्येतिगम्यते, तस्या अनुप्रेक्षा अनन्त-वृत्तितानुप्रेक्षा अनन्तवर्त्तितानुप्रेक्षा वेति, यथा—
अब उसकी अनुप्रेक्षा कही जा रही है—अनंतवृत्तिता अनुप्रेक्षा। अनंता अर्थात् अत्यन्त प्रचुरता, वृत्ति—वर्त्तन, जिसकी है वह अनंतवृत्ति है। अथवा जो अनंत रूप से होता है, वह अनंतवर्ती है। उसका भाव अनंतवृत्तिता—भव परंपरा है। उसकी अनुप्रेक्षा अनंतवृत्तिता अथवा अनंतवर्त्तिता अनुप्रेक्षा है। जैसे—
एस अणाई जीवो संसारो सागरो व्व दुत्तारो।
नारय-तिरिय-नरा-ऽमरभवेसु परिहिंडए जीवो।।
( )
यह जीव अनादि है। संसार सागर दुस्तर है। नारक, तिर्यंच, मनुष्य और देव भव में जीव परिभ्रमण करता है।
एवमुत्तरत्रापि समासः, नवरं विपरिणामे त्ति विविधेन प्रकारेण परिणमनं विपरिणामो वस्तूनामिति गम्यते, यथा—
इसी प्रकार समास विग्रह उत्तरवर्ती में भी है। तथापि विपरिणामे अर्थात् वस्तुओं का विविध प्रकारों से परिणमन विपरिणाम जाना जाता है। जैसे—
सव्वट्ठाणाइं असासयाइं इह चेव देवलोगे य।
सुरअसुरनराईणं रिद्धिविसेसा सुहाइं च।।
(मरण. प्र. 575)
सुर, असुर और मनुष्य आदि की विशिष्ट ऋद्धि तथा सुख के सभी स्थान इहलोक एवं देवलोक में अशाश्वत हैं।
असुभे त्ति अशुभत्वं संसारस्येति गम्यते, यथा—
अशुभ शब्द से संसार की अशुभता गम्य है। जैसे—
धी संसारो जम्मिजुयाणओ परमरूवगव्वियओ।
मरिऊण जायइ किमी तत्थेव कडेवरे नियए।।
(मरण. प्र. 600)
परम रूप से गर्वित जिस यौवन में (व्यक्ति की) संसार बुद्धि है, उसी स्वयं के कलेवर में मरकर के वह कृमि रूप में उत्पन्न होता है।
तथा अवाये त्ति अपाया आश्रवाणामिति गम्यते, यथा—
तथा अवाय का तात्पर्य है अपाय—दोष। आश्रव अपाय हैं।
कोहो य माणो य अणिग्गहीया
माया य लोभो य पवड्ढमाणा।
चत्तारि एए कसिणा कसाया
सिंचंति मूलाइं पुणब्भवस्स।।
(दस. 8/40)
अनिगृहीत क्रोध, मान तथा बढ़ते हुए माया और लोभ—ये चार कषाय पुनर्भव के मूल का सिंचन करते हैं।
इह गाथा—
यहां गाथा इस प्रकार है—
आसवदारावाए तह संसारासुहाणुभावं च।
भवसंताणमणंतं वत्थूणं विपरिणामं च।।
(सम्बोधप्र. 1405)
आश्रव द्वार के दोष, संसार का अशुभानुभाव और वस्तुओं का विपरिमाण—यह अनंत भव परम्परा है।
सू. 73,74—चउव्विहा....गच्छेज्जा।
(टी.) ध्यानाद् देवत्वमपि स्यादतो देवस्थितिसूत्रम्, स्थितिः क्रमो मर्यादा राजामात्यादिमनुष्यस्थितिवदेव। देवः सामान्यो नामेति वाक्यालङ्कारे एकः कश्चित्, स्नातकः प्रधानः, देव एव देवानां वा स्नातक इति विग्रहः, एवमुत्तरत्रापि, नवरं पुरोहितः शान्तिकर्म्मकारी, पज्जलणे त्ति प्रज्वलयति दीपयति वर्णवादकरणेन मागधवदिति प्रज्वलन इति।
ध्यान से देवत्व भी होता है अतः यह देवस्थिति सूत्र है। स्थिति का तात्पर्य है पद मर्यादा। राजा, अमात्य आदि मनुष्य स्थिति की तरह ही नाम वाक्यालंकार में है, इसका अर्थ है कोई, एक स्नातक—अमात्य। देव स्नातक की तरह अन्य पदों का भी समास विग्रह है। पुरोहित—शांति कर्म करनेवाला। प्रज्वलन मागध की तरह गुणानुवाद कर जो दीपित करता है, वह देव-प्रज्वलन है।
देवस्थितिप्रस्तावात् तद्विशेषभूतसंवाससूत्रम्, एतच्च व्यक्तम्, किन्तु संवासो मैथुनार्थं संवसनम्, छवि त्ति त्वक्, तद्योगादौदारिकशरीरं तद्वती नारी तिरश्ची वा तद्वान्नरस्तिर्यङ् वा छविरित्युच्यते।
देवस्थिति के प्रस्ताव से उसके विशिष्ट संवास सूत्र का कथन करते हैं और यह स्पष्ट है। किंतु संवास का तात्पर्य है मैथुन के लिए साथ रहना। छवि अर्थात् त्वचा। त्वचा के योग से औदारिक शरीर और जो उससे युक्त वह नारी अथवा तिर्यंच स्त्री। उसी की तरह मनुष्य अथवा तिर्यंच भी छवि कहे जाते हैं।
सू. 75-91—चत्तारि.....वेमाणियाणं।
(टी.) अनन्तरं संवास उक्तः, स च वेदलक्षणमोहो-दयादिति मोहविशेषभूतकषायप्रकरणमाह—चत्तारि कसायेत्यादि, तत्र कृषन्ति विलिखन्ति कर्म्मक्षेत्रं सुखदुःखफलयोग्यं कुर्व्वन्ति कलुषयन्ति वा जीवमिति निरुक्तिविधिना कषायाः, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में संवास का वर्णन किया गया। वह वेद लक्षण मोह के उदय से होता है। अतः मोह विशेष कषाय प्रकरण को कहते हैं—कषाय चार हैं इत्यादि। जो कर्म रूपी क्षेत्र को कुरेदता है, सुख-दुःख फल के योग्य करता है अथवा जीव को कलुषित करता है, वह निरुक्त विधि से कषाय है। कहा भी है—
सुहदुक्खबहुसईयं कम्मक्खेत्तं कसंति ते जम्हा।
कलुसंति जं च जीवं तेण कसाय त्ति वुच्चंति।।
( )
सुख-दुःख बहुल कर्मक्षेत्र को जिससे कुरेदा जाता है और जो जीव को कलुषित करता है, वह कषाय कहा जाता है।
अथवा कषति हिनस्ति देहिन इति कषं कर्म्म भवो वा, तस्याऽऽया लाभहेतुत्वात् कषं वा आययन्ति गमयन्ति देहिन इति कषायाः, उक्तं च—
अथवा जो प्राणियों को पीड़ित करता है वह कष— कर्म या भव है। जिनसे कर्म या भव की प्राप्ति होती है अथवा जो कष—संसार को प्राप्त कराते हैं, वे कषाय हैं। कहा भी है—
कम्मं कसं भवो वा कसमायोे सिं जतो कसाया तो।
कसमाययंति व जतो गमयंति कसं कसाय त्ति।।
(विभा. 3525)
कष का अर्थ है—कर्म अथवा भव। जिससे प्राणी पीड़ित होते हैं उसे कष अर्थात् कर्म या भव कहते हैं। जिनसे कर्म या भव की प्राप्ति होती है, वह कषाय है अथवा जो संसार को प्राप्त कराते हैं वह कषाय है।
तत्र क्रोधनं क्रुध्यति वा येन स क्रोधः क्रोधमोहनीयोदयसम्पाद्यो जीवस्य परिणतिविशेषः क्रोधमोहनीयकर्मैव वेति, एवमन्यत्रापि, नवरं जात्यादिगुणवानहमेवेत्येवं मननम् अवगमनं मन्यते वाऽनेनेति मानः, तथा मानं हिंसनं वञ्चनमित्यर्थो मीयते वाऽनयेति माया, तथा लोभनम् अभिकाङ्क्षणं लुभ्यते वाऽनेनेति लोभः।
क्रोधन अथवा जिससे आवेश होता है, वह क्रोध है। यह क्रोध मोहनीय के उदय से संप्राप्त जीव की परिणति विशेष है। अथवा क्रोध मोहनीय कर्म ही है। अन्यत्र भी यही है। तथापि मैं ही जाति आदि से गुणवान हूं—इस प्रकार का मानना—समझना अथवा जिससे माना जाता है वह मान है। 'मीड्-हिंसायाम्' से मान का तात्पर्य है हिंसा—वंचना अथवा जिससे धोखा किया जाए, वह माया है। लोभन—लालसा अथवा जिससे लालच किया जाए वह लोभ है।
एवमिति यथा सामान्यतश्चत्वारः कषायास्तथा विशेषतो नारकाणामसुराणां यावच्चतुर्विंशतितमे पदे वैमानिकानामिति।
एवं अर्थात् जैसे कषाय के सामान्यतया चार प्रकार हैं। विशेषतः नारकी से लेकर असुर आदि भवनपति यावत् चौबीसवें वैमानिकों तक के दण्डकों में चारों कषाय होते हैं।
चउप्पइट्ठिए त्ति चतुर्षु आत्मपरोभयतदभावेषु प्रतिष्ठितः चतुःप्रतिष्ठितः, तत्र आयपइट्ठिए त्ति आत्मापराधेनैहिकापायदर्शनादात्मविषय आत्मप्रतिष्ठितः, परेणाक्रोशादिनोदीरितः परविषयो वा परप्रतिष्ठितः, आत्म-परविषय उभयप्रतिष्ठितः, आक्रोशादिकारण-निरपेक्षः केवलं क्रोधवेदनीयोदयाद् यो भवति सोऽप्रतिष्ठतः, उक्तं च—
'चउप्पइट्ठिए' अर्थात् चार में आत्मप्रतितिष्ठत, परप्रतिष्ठित, उभयप्रतिष्ठित और अप्रतिष्ठित चतुःप्रतिष्ठित है। आत्मप्रतिष्ठित—आत्मापराध से (स्वयं के ही निमित्त) ऐहिक अपाय दर्शन से जो आत्म-विषयक है, वह आत्मप्रतिष्ठित है। परप्रतिष्ठित—दूसरों के द्वारा आक्रोश आदि से उदीरित अथवा पर-विषयक परप्रतिष्ठित है। उभयप्रतिष्ठित—जो स्व और पर उभयविषयक होता है, वह उभयप्रतिष्ठित है। अप्रतिष्ठित—आक्रोश आदि बाह्य कारणों से निरपेक्ष केवल क्रोधवेदनीय के उदय से जो उत्पन्न होता है, वह अप्रतिष्ठित होता है। कहा भी है—
सापेक्षाणि च निरपेक्षाणि च कर्म्माणि फलविपाकेषु।
सोपक्रमं च निरुपक्रमं च दृष्टं यथाऽऽयुष्कम्।।
( )
फल विपाक में कर्म सापेक्ष और निरपेक्ष दोनों होते हैं। जैसे आयुष्य कर्म सोपक्रम और निरुपक्रम दोनों होते हैं।
अयं च चतुर्थभेदो जीवप्रतिष्ठितोऽपि आत्मादि-विषयेऽनुत्पन्नत्वादप्रतिष्ठित उक्तः, न तु सर्वथा अप्रतिष्ठितः, चतुप्रतिष्ठितत्वस्याभावप्रसङ्गादिति। एकेन्द्रिय-विकलेन्द्रियाणां कोपस्यात्मादिप्रतिष्ठितत्वं पूर्वभवे तत्परिणामपरिणतमरणेनोत्पन्नानामिति। एवं मानमाया-लोभैर्दण्डकत्रयमपरमध्येतव्यमिति। क्षेत्रं नारकादीनां 4 स्वं स्वमुत्पत्तिस्थानं प्रतीत्य आश्रित्य, एवं वस्तु सचेतनादि 3 वास्तु वा गृहम्, शरीरं दुःसंस्थितं विरूपं वा, उपधिर्यद्यस्योपकरणम्, एकेन्द्रियादीनां भवान्तरापेक्षयेति, एवं मानादिभिरपि दण्डकत्रयम्।
यह चौथा भेद जीव प्रतिष्ठित होने पर भी आत्मा आदि से उत्पन्न न होने से अप्रतिष्ठित कहा गया है। किन्तु सर्वथा अप्रतिष्ठित नहीं है। अन्यथा चतुःप्रतिष्ठितत्व के अभाव का प्रसंग होगा। एकेन्द्रिय और विकलेन्द्रियों (द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय) के क्रोध का आत्मा आदि प्रतिष्ठित होना पूर्वभव में उसके परिणाम परिणत मरण से उत्पन्न होने के कारण है। इसी प्रकार मान, माया और लोभ से तीनों दण्डक ज्ञातव्य हैं। क्षेत्र—नारक आदि अपने-अपने उत्पत्ति स्थान की अपेक्षा है। वस्तु—सचेतन आदि। अथवा वास्तु का अर्थ है घर। शरीर दुःसंस्थित अथवा विरूप, उपधि—जो जिसका उपकरण है। एकेन्द्रिय आदि के यह भवान्तर की अपेक्षा से है। उसी प्रकार मान आदि से दण्डक त्रय ज्ञातव्य है।
अनन्तं भवमनुबध्नाति अविच्छिन्नं करोतीत्येवंशीलो-ऽनन्तानुबन्धी अनन्तो वाऽनुबन्धोऽस्येत्यनन्तानुबन्धी सम्यग्दर्शनसहभाविक्षमादिस्वरूपोपशमादिचरणलवविबन्धी, चारित्रमोहनीयत्वात् तस्य, न चोपशमादिभिरेव चारित्री अल्पत्वाद्यथाऽमनस्को न संज्ञी किन्तु महता मूलगुणादिरूपेण चारित्रेण चारित्री, मनःसंज्ञया संज्ञिवत्, अत एव त्रिविधं दर्शनमोहनीयं पञ्चविंशतिविधं चारित्रमोहनीयमिति।
जो अनंत संसार का अनुबंध करता है, अविच्छिन्न करता है, वह अनंतानुबंधी है। अथवा जिसका अनुबंध अनंत है, वह अनंतानुबंधी है। यह सम्यक् दर्शन के सहभावी क्षमा आदि स्वरूप उपशम आदि चारित्र के अंश का निबंधी है। क्योंकि यह चारित्रमोहनीय है। उपशम आदि से ही चारित्री नहीं है क्योंकि यह अल्प है, जैसे—अमनस्क संज्ञी नहीं है। किन्तु महान् मूलगुण आदि रूप चारित्र से चारित्री है जैसे मन संज्ञा से संज्ञी होता है। अतएव दर्शन मोहनीय तीन प्रकार का और चारित्र मोहनीय पच्चीस प्रकार का है।
ननु पढमिल्लुगाण उदए नियमा (आवनि. 108) त्यादि विरुध्यते, चारित्रावारकस्य सम्यक्त्वावार-कत्वानुपपत्तेः,अत एव सप्तविधं दर्शनमोहनीयमेक-विंशतिविधं चारित्रमोहनीयमिति मतं सङ्गतमाभातीति,
प्रश्न—क्या 'पढमिल्लुगाण' का इससे विरोध नहीं होता है? चारित्र के आवारक की सम्यक्त्व के आवारक रूप में उपपति नहीं होती है। (चारित्र का आवारक सम्यक्त्व का आवारक कैसे हो सकता है?) अतः दर्शनमोहनीय सात प्रकार का और चारित्र मोहनीय इक्कीस प्रकार का है—यह मत संगत होता है।
अत्रोच्यते, पढमिल्लुगाणेत्यादि यदुक्तं तदनन्तानुबन्धिनां न सम्यक्त्वावारकतया किन्तु सम्यक्त्वसहभाव्युपशमाद्यावारकतया, अन्यथा-ऽनन्तानुबन्धिभिरेव सम्यक्त्व-स्यावृतत्वात् किमपरेण मिथ्यात्वेन प्रयोजनम्?, आवृतस्याप्यावरणेऽनवस्था-प्रसङ्गात्, तस्माद्यथा केवलियनाणलंभो नन्नत्थ खए कसायाणं (आवनि. 101) ति इह कषायाणां केवलज्ञानस्यानावारकत्वेऽपि कषायक्षयः केवलज्ञानकारणतयोक्तः, तस्मिन्नेव तस्य भावाद् एवमनन्तानुबन्धिक्षयोपशम एव सम्यक्त्वलाभ उच्यते, तस्मिन् सति तस्य भावाद्, यतो नानन्तानुबन्धिषूदितेषु मिथ्यात्वं क्षयोपशममुपयाति, तदभावाच्च न सम्यक्त्वमिति, यच्च सप्तविधं सम्यग्दर्शनमोहनीयमिति मतान्तरं तत् सम्यक्त्वसहचरितत्वेनोपशमादिगुणानां सम्यक्त्वोपचारादिति मन्यामह इति।
समाधान—'पढमिल्लुगाणे' आदि जो कहा गया, वह अनंतानुबंधी सम्यक्त्व के आवारक के रूप में नहीं, किन्तु सम्यक्त्व के सहभावी उपशम आदि के आवारक के रूप में है। अन्यथा अनंतानुबंधी से ही सम्यक्त्व के आवृत होने पर अपर मिथ्यात्व से क्या प्रयोजन? आवृत के भी आवरण होने पर अनवस्था (दोष) का प्रसंग होगा। इसलिए जैसे कषायों का क्षय होने पर ही केवलज्ञान की प्राप्ति होती है, अन्यथा नहीं। यहां कषाय केवलज्ञान आवारक न होने पर भी कषाय क्षय को केवलज्ञान के हेतु रूप में कहा गया है, उसमें ही उसका भाव होने से। उसी प्रकार अनंतानुबंधी के क्षयोपशम से ही सम्यक्त्व लाभ कहा जाता है। क्योंकि उसके होने पर ही वह होता है। क्योंकि अनंतानुबंधी के उदित होने पर मिथ्यात्व का नाश (क्षयोपशम, क्षय या उपशम) नहीं होता है। और उसके (क्षयोपशम आदि के) न होने पर सम्यक्त्व नहीं होता। मतांतर का उल्लेख करते हुए टीकाकार कहते हैं—जो सात प्रकार का सम्यग्दर्शन मोहनीय है, वह मतांतर है। वह उपशम आदि गुणों की सम्यक्त्व के साथ सहचारिता के कारण उपचार से सम्यक्त्व है, ऐसा मानता हूं।
न विद्यते प्रत्याख्यानम् अणुव्रतादिरूपं यस्मिन् सोऽप्रत्याख्यानो देशविरत्यावारकः, प्रत्याख्यानम् आ मर्यादया सर्वविरतिरूपमेवेत्यर्थो वृणोतीति प्रत्याख्याना-वरणः सञ्ज्वलयति दीपयति सर्वसावद्यविरति-मपीन्द्रियार्थसम्पाते वा सञ्ज्वलति दीप्यत इति सञ्ज्वलनः यथाख्यातचारित्रावारकः, एवं मान-माया-लोभेष्वप्यनन्तानुबन्ध्यादिभेदचतुष्टमयमध्येतव्यमिति, एषां निरुक्तिः पूज्यैरियमुक्ता—
जिसमें अणुव्रत आदि रूप प्रत्याख्यान नहीं है, वह देश विरति का आवारक अप्रत्याख्यान है। प्रत्याख्यानावरण—जो मर्यादा से सर्वविदित रूप प्रत्याख्यान को आवृत करता है, वह प्रत्याख्यानावरण है। इन्द्रिय और पदार्थ के सम्पात से जो सर्वसावद्यविरति को भी दीपित करता है वह सज्ज्वलन यथाख्यात चारित्र का आवारक है। अथवा जो संवलित होता है, वह संज्वलन है। इसी प्रकार मान, माया और लोभ में भी अनंतानुबंधी आदि चारों भेद ज्ञातव्य हैं। इसकी निर्युक्ति पूज्यों (पूर्वाचार्यों) द्वारा ऐसी कही है—
अनन्तान्यनुबध्नन्ति यतो जन्मानि भूतये।
अतोऽनन्तानुबन्ध्याख्या क्रोधाद्याद्येषु दर्शिता।।
नाल्पमप्युत्सहेद्येषाम् प्रत्याख्यानमिहोदयात्।
अप्रत्याख्यानसंज्ञाऽतो द्वितीयेषु निवेशिता।।
सर्वसावद्यविरतिः प्रत्याख्यानमुदाहृतम्।
तदावरणसंज्ञाऽतस्तृतीयेषु निवेशिता।।
शब्दादीन् विषयान् प्राप्य सञ्ज्वलन्ति यतो मुहुः।
अतः सञ्ज्वलनाह्वानं चतुर्थानामिहोच्यते।।
( )
• जिससे प्राणी जन्म में अनंत का अनुबंध करता है। अतः क्रोध आदि में अनंतानुबंधी संज्ञा बताई गई है।
• जिसके उदय से प्राणी में अल्प भी प्रत्याख्यान का उत्साह नहीं होता इसलिए उस द्वितीय में अप्रत्याख्यान संज्ञा कही गई है।
• सर्व सावद्य योग के विरमण को प्रत्याख्यान कहा गया है। अतः तृतीय (चतुष्क) प्रत्याख्यानावरण संज्ञा अभिहित है।
• जो शब्द आदि विषयों को प्राप्त कर क्षणभर के लिए प्रदीप्त होता है अतः चतुर्थ (चतुष्क) की संज्वलन संज्ञा कही जाती है।
एवं मानादिभिरपि दण्डकत्रयम्। आभोगणिव्वत्तिए त्ति आभोगो ज्ञानं तेन निर्वर्त्तितो यज्जानन् कोपविपाकादि रुष्यति, इतरस्तु यदजानन्निति, उपशान्तः अनुदयावस्थः, तत्प्रतिपक्षोऽनुपशान्तः, एकेन्द्रियादीनामाभोगनिर्वर्त्तितः संज्ञिपूर्वभवापेक्षया, अनाभोगनिर्वर्त्तितस्तु तद्भाव-पेक्षयाऽपि, उपशान्तो नारकादीनां विशिष्टोदयाभावात्, अनुपशान्तो निर्विचार एवेति, एवं मानादिभिरपि दण्डकत्रयम्।
इसी प्रकार मान आदि से भी तीनों दण्डक (वक्तव्य) हैं। आभोग निवर्तित—आभोग अर्थात् ज्ञान उससे निवर्तित जो जानते हुए भी कोप विपाक आदि से रोष करता है वह आभोग निवर्तित है। जो न जानते हुए करता है, वह उससे इतर अनाभोग निवर्तित है। कोप आदि (विपाक) की अनुदयावस्था उपशान्त है। उसका प्रतिपक्ष अर्थात् उदयावस्था अनुपशांत है। एकेन्द्रिय आदि में आभोग निवर्तित संज्ञी के पूर्वभव की अपेक्षा से है और अनाभोग निवर्तित उसी भव की अपेक्षा से है। उपशांत नारक आदि में विशेष उदय के अभाव की अपेक्षा से है। अनुपशांत निर्विचार ही है। इसी प्रकार मान आदि से भी दण्डकत्रय ज्ञातव्य है।
सूत्र 92-95—जीवा....निज्जरिस्संति।
(टी.) इदानीं कषायाणामेव कालत्रयवर्त्तिनः फलविशेषा उच्यन्ते—जीवाणमित्यादि गतार्थम्, नवरं चयनं कषायपरिणतस्य कर्म्मपुद्गलोपादानमात्रम्, उपचयनं चितस्याबाधाकालं मुक्त्वा ज्ञानावरणीयादितया निषेकः, स चैवम्—प्रथमस्थितौ बहुतरं कर्म्मदलिकं निषिञ्चति, ततो द्वितीयायां विशेषहीनम्, एवं यावदुत्कृष्टायां विशेषहीनं निषिञ्चति, उक्तं च—
अब कषायों के ही तीनों कालवर्ती विशेष फल का कथन करते हैं—'जीवाणं' आदि स्पष्ट है। चयन—कषाय परिणत कर्म पुद्गलों का उपादान मात्र चयन है। उपचयन—चय, पुद्गलों का अबाधाकाल को छोड़कर ज्ञानावरणीय आदि के रूप में निषेक, वह इस प्रकार है—प्रथम स्थिति में बहुतर कर्म (पुद्गल) दलिकों का निषेक करता है। उससे दूसरी स्थिति में उससे विशेष हीन का निषेक करता है तथा इसी प्रकार यावत् उत्कृष्ट विशेष हीन का निषेक करता है। कहा भी है—
मोत्तूण सगमवाहं पढमाइ ठिईए बहुतरं दव्वं।
सेसे विसेसहीणं जावुक्कोसंति सव्वेसिं।।
( )
अपने अबाधाकाल को छोड़कर प्रथम स्थिति में बहुतर कर्मदलिकों का निषेक करता है। उसके पश्चात् विशेष हीन और यावत् उत्कृष्ट रूप समस्त का निषेक करता है।
बन्धनं तस्यैव ज्ञानावरणीयादितया निषिक्तस्य पुनरपि कषायपरिणतिविशेषान्निकाचनमिति,उदीरणम् अनुदय-प्राप्तस्य करणेनाकृष्योदये प्रक्षेपणमिति, वेदनं स्थिति-क्षयादुदयप्राप्तस्य कर्म्मण उदीरणाकरणेन वोदयभाव-मुपनीतस्यानुभवनमिति, निर्जरा कर्म्मणोऽकर्म्मत्व-भवनमिति, इह च देशनिर्जरैव ग्राह्या, सर्व-निर्जरायाश्चतुर्विंशतिदण्डकेऽसम्भवात्, क्रोधादीनां च तदकारणत्वात्, क्रोधादिक्षयस्यैव तत्कारणत्वादिति, इह प्रज्ञापनाधीता सङ्ग्रहगाथा—
बन्धन—उसी ज्ञानावरणीय आदि रूप में निषिक्त का पुनः कषायपरिणति विशेष से निकाचन। उदीरण—अनुदयप्राप्त का (उदीरणा) करण से आकृष्ट करके उदय में प्रक्षेपण। वेदन—स्थितिक्षय से उदय प्राप्त कर्म का उदीरणा करण से अथवा उदय भाव प्राप्त का अनुभवन। निर्जरा—कर्म का अकर्म होना। यहां देश निर्जरा ही ग्राह्य है, क्योंकि सर्व निर्जरा (संपूर्ण निर्जरा) चौबीस दण्डकों में संभव नहीं है। क्योंकि वह क्रोध आदि में कारणभूत नहीं है। क्रोध आदि क्षय का ही वह कारण है। यहां प्रज्ञापना की संग्रह गाथा इस प्रकार है—
आयपइट्ठिय खेत्तं पडुच्च णंताणुबंधि आभोगे।
चिण उवचिण बंध उदीर वेय तह निज्जरा चेव।।
(पण्ण. 418)
आत्मप्रतिष्ठित, क्षेत्रजनित, अनंतानुबंधी, आभोग, चिण, उवचिण, बंध, उदीरणा, वेदना और निर्जरा।
सू. 96-98—चत्तारि....वइरमज्झा।
(टी.) अनन्तरं निर्जरोक्ता, सा च विशिष्टा प्रतिमाद्यनुष्ठानाद्भवतीति प्रतिमासूत्रम्, तद् द्विस्थानकाधीतमपीहाधीयते, चतुःस्थानकानुरोधादिति, व्याख्याऽप्यस्य पूर्ववदनुसर्त्तव्या, किन्तु स्मरणाय किञ्चिदुच्यते—समाधिः श्रुतं चारित्रं च, तद्विषया प्रतिमा प्रतिज्ञा अभिग्रहः समाधिप्रतिमा, द्रव्यसमाधिर्वा प्रसिद्धः, तद्विषया प्रतिमा अभिग्रहः समाधिप्रतिमा, एवमन्या अपि, नवरमुपधानं तपः, विवेकः अशुद्धाऽतिरिक्तभक्त-पान-वस्त्र-शरीर-तन्मलादित्यागः, विउसग्गे त्ति कायोत्सर्गः।
अनन्तर सूत्र में निर्जरा कही गई और वह विशेष प्रतिमा आदि अनुष्ठान से होती है। अतः प्रतिमा सूत्र कहते हैं—वह द्वितीय स्थानक में विवेचित होने पर भी यहां चतुःस्थानक के अनुक्रम से कहते हैं—इसकी व्याख्या भी पूर्ववत् अनुसरणीय है। किंतु स्मरणा के लिए कुछ कहते हैं—श्रुत और चारित्र समाधि है। समाधि विषयक प्रतिज्ञा—अभिग्रह समाधि प्रतिमा है। अथवा द्रव्य समाधि प्रसिद्ध है। तद्विषयक प्रतिमा समाधि प्रतिमा। इस प्रकार अन्य प्रतिमा भी है। उपधान तप है। विवेक—अशुद्ध एवं अतिरिक्त भक्त, पान, वस्त्र, शरीर और उसके मल का त्याग विवेक है। काया का उत्सर्ग व्युत्सर्ग है।
तथा पूर्वादिदिक्चतुष्टयाभिमुखस्य प्रत्येकं प्रहरचतुष्टयमानः कायोत्सर्गो भद्रेति, अहोरात्रद्वयेन चास्याः समाप्तिरिति, सुभद्राऽप्येवंभूतैव सम्भाव्यते, न च दृष्टेति न लिखितेति, एवमेव चाहोरात्रप्रमाणः कायोत्सर्गो महाभद्रा, चतुर्भिश्चाहोरात्रैरियं समाप्यते, यस्तु दिग्दशकाभिमुखस्याहोरात्रप्रमाणः कायोत्सर्गः सा सर्व्वतोभद्रा, सा च दशभिरहोरात्रैः समाप्यत इति।
भद्रा प्रतिमा—पूर्व आदि चारों दिशाओं के अभिमुख हो प्रत्येक दिशा में चार-चार प्रहर कायोत्सर्ग करना। उसकी समाप्ति दो अहोरात्र से होती है। (अर्थात् यह दो अहोरात्र प्रमाण है।) सुभद्रा भी इसी प्रकार होनी चाहिए। वह न दृष्ट है और न ही लिखित है। इसी प्रकार अहोरात्र प्रमाण कायोत्सर्ग महाभद्रा है। यह चार अहोरात्र से परिसंपन्न होती है। और जो दशों दिशाओं में अहोरात्र प्रमाण कायोत्सर्ग है, वह सर्वतोभद्रा है। यह दस अहोरात्र प्रमाण है।
मोयप्रतिमा प्रश्रवणप्रतिज्ञा, सा च क्षुल्लिका या षोडशभक्तेन समाप्यते महती तु याऽष्टादशभक्तेनेति, यवमध्या या यववद्दत्ति-कवलादिभिराद्यन्तयोर्हीना मध्ये च वृद्धेति, वज्रमध्या तु याऽऽद्यन्तवृद्धा मध्ये हीना चेति।
मोय प्रतिमा—प्रस्रवण प्रतिमा है। जो षोडशभक्त (सात दिन) की है, क्षुल्लिका मोय पडिमा है। अठारह भक्त (आठ दिन) की मोय पडिमा महती मोय प्रतिमा है। जो यवमध्या प्रतिमा है वह यव की भांति आदि और अन्त में प्रतनु (हीन) व मध्य में पुष्ट (मोटी) होती है। वज्रमध्यप्रतिमा आदि और अंत में मोटी व मध्य में पतली होती है।
सू. 99,100—चत्तारि......जीवत्थिकाए।
(टी.) प्रतिमाश्च जीवास्तिकाये एवेति तद्विपर्यय-स्वरूपाजीवास्तिकायसूत्रम्—अत्थिकाय त्ति, 'अस्ति' इत्ययं त्रिकालवचनो निपातः, अभूवन् भवन्ति भविष्यन्ति चेति भावना, अतोऽस्ति च ते प्रदेशानां कायाश्च राशय इति, अस्तिशब्देन प्रदेशाः क्वचिदुच्यन्ते, ततश्च तेषां वा कायाः अस्तिकायाः ते चाऽजीवकायाः अचेतनत्वात्। अस्तिकाया मूर्त्तामूर्त्ता भवन्तीत्यमूर्त्तप्रतिपादनाया-ऽरूप्यस्तिकायसूत्रम् रूपं मूर्त्तिर्वर्णादिमत्त्वम्, तदस्ति येषां ते रूपिणः, तत्पर्युदासादरूपिणः अमूर्त्ता इति।
प्रतिमा जीवास्तिकाय में ही है। उसके प्रतिपक्षी अजीवास्तिकाय का यह सूत्र है—'अत्थिकाय।' 'अस्ति' शब्द त्रिकालवाची निपात है। जो था, है व होगा वह अस्ति है। अतः अस्ति अर्थात् प्रदेशों की काया—राशि—समूह अस्तिकाय है। कहीं अस्ति शब्द से प्रदेश कहे जाते हैं, अतः उनका समूह अस्तिकाय है। वे अचेतन होने से अजीवकाय है। अस्तिकाय मूर्त्त और अमूर्त्त (दोनों) होते हैं। अतः अमूर्त्त का प्रतिपादन करने के लिए अरूपी अस्तिकाय का सूत्र है। रूप अर्थात् मूर्त्ति। जिसमें वर्ण, गंध आदि हैं, वे रूपी हैं। उसके निषेध से जो अरूपी हैं, वे अमूर्त्त हैं।
सू. 101—चत्तारि....आममहुरफलसमाणे।
(टी.) अनन्तरं जीवास्तिकाय उक्तः, तद्विशेषभूतपुरुषनिरूपणाय फलसूत्रम्,आमम् अपक्वं सत् आममिव मधुरम् आममधुरमीषन्मधुरमित्यर्थः, तथा आमं सत् पक्वमिव मधुरमत्यन्तमधुरमित्यर्थः, तथा पक्वं सत् आममधुरं प्राग्वत्,तथा पक्वं सत् पक्वमधुरं प्राग्वदेवेति, पुरुषस्तु आमो वयः-श्रुताभ्यामव्यक्तः आममधुर-फलसमानः, उपशमादिलक्षणस्य माधुर्यस्याल्पस्यैव भावात्, तथा आम एव पक्वमधुरफलसमानः पक्वफल-वन्मधुरस्वभावः, प्रधानोपशमादिगुणयुक्तत्वादिति, तथा पक्वोऽन्यो वयः-श्रुताभ्यां परिणतः आममधुरफलसमानः, उपशमादिमाधुर्यस्याल्पत्वात्, तथा पक्वस्तथैव, पक्वमधुरफलसमानोऽपि तथैवेति।
अनंतर सूत्र में जीवास्तिकाय कही गई। उसके विशेषभूत पुरुष के निरूपण के लिए फलसूत्र कहते हैं। आम अर्थात् अपक्व। अपक्व होते हुए भी आम की तरह मधुर आममधुर अर्थात् ईषद् मधुर है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। तथा अपक्व होकर भी पक्व की तरह मधुर अत्यंत मधुर है। तथा पक्व होकर आममधुर पूर्ववत् है और पक्व होकर पक्वमधुर पूर्ववत् ही है। पुरुष आम के संबंध में वय और श्रुत की दृष्टि से अव्यक्त (अपक्व) आममधुर फल समान है। उपशमादि लक्षण रूप माधुर्य के अल्प ही होने से। तथा आम ही पक्व मधुर फल समान अर्थात् पक्व मधुर फल की तरह मधुर स्वभाव प्रधान-उपशम आदि गुणयुक्त होने से है। तथा पक्व वय और श्रुत से परिणत आम—अपक्व मधुर फल के समान किंतु उपशम आदि माधुर्य की अल्पता के कारण ईषत् मधुर। तथा पक्व अर्थात् वय और श्रुत से पक्व एवं उपशम आदि युक्त। पक्व मधुर फल समान भी उसी तरह है।
सू. 102-106—चउव्विहे......वेमाणियाणं।
(टी.) अनन्तरं पक्वमधुर उक्तः, स च सत्यगुणयोगात् भवतीति सत्यं तद्विपर्ययं च मृषा तथा सत्यासत्यनिमित्तं प्रणिधानं प्रतिपिपादयिषुः सूत्राण्याह—चउव्विहे सच्चे इत्यादीनि गतार्थानि, नवरमृजुकस्य अमायिनो भावः कर्म्म वा ॠजुकता, कायस्य ॠजुकता कायर्जुकता, एवमितरे अपि, नवरं भावो मन इति, कायर्जुकतादयश्च शरीर-वाङ्-मनसां यथावस्थितार्थप्रत्यायनार्थाः प्रवृत्तयः, तथा अनाभोगादिना गवादिकमश्वादिकं यद्वदति कस्मैचित् किञ्चिदभ्युपगम्य वा यन्न करोति सा विसंवादना, तद्विपक्षेण योगः सम्बन्धोऽविसंवादनायोग इति। मोसे त्ति मृषाऽसत्यम्। कायस्यानृजुकतेत्यादि वाक्यम्।
अनन्तर सूत्र में पक्व मधुर फल कहा गया और वह सत्य गुणों के योग से होता है। अतः सत्य और उसके विपर्यय मृषा और सत्यासत्य निमित्त प्रणिधान के प्रतिपादन की अभीप्सा से सूत्रों को कहते हैं—'चउव्विहे सच्चेत्यादि'। ये अर्थ स्पष्ट हैं तथापि ॠजुक—अमायी का भाव अथवा कर्म ॠजुकता है। काया की ॠजुता कायर्जुकता है। इसी प्रकार से अन्य भी हैं। किंतु भाव का अर्थ मन है। काय ॠजुता आदि शरीर, वाणी और मन के यथा अवस्थित अर्थ प्रत्यय के लिए जिनकी प्रवृत्ति है। तथा अनाभोग के कारण गो आदि को अश्व आदि के रूप में कहना अथवा किसी को स्वीकार कर वैसा न करना विसंवादना है। उसका विपक्ष से योग अविसंवादन योग है। मोस अर्थात् मृषा असत्य है। काय की अॠजुता आदि वाच्य है।
प्रणिधिः प्रणिधानं प्रयोगः, तत्र मनसः प्रणिधानम् आर्त्त-रौद्र-धर्म्मादिरूपतया प्रयोगो मनःप्रणिधानम्, एवं वाक्काययोरपि, उपकरणस्य लौकिक-लोकोत्तररूपस्य वस्त्र-पात्रादेः संयमासंयमोपकाराय प्रणिधानं प्रयोग उपकरणप्रणिधानम्।
प्रणिधि प्रणिधान प्रयोग है। आर्त्त, रौद्र और धर्म आदि रूप से मन का प्रणिधान प्रयोग मनःप्रणिधान है। इसी प्रकार वाणी और काय का भी प्रणिधान है। लौकिक और लोकोत्तर रूप उपकरण वस्त्र-पात्र आदि जो संयम और असंयम के उपकार के लिए है उनका प्रयोग उपकरण प्रणिधान है।
एवमिति यथा सामान्यतस्तथा नैरयिकाणामिति, तथा चतुर्विंशतिदण्डकपठितानां मध्ये ये पञ्चेन्द्रियास्तेषामपि वैमानिकान्तानामेवमेवेति, एकेन्द्रियादीनां मनःप्रभृती-नामसम्भवेन प्रणिधानासम्भवादिति। प्रणिधानविशेषः सुप्रणिधानं दुष्प्रणिधानं चेति तत्सूत्राणि, शोभनं संयमार्थत्वात् प्रणिधानं मनःप्रभृतीनां प्रयोजनं सुप्रणिधानमिति। इदं च सुप्रणिधानं चतुर्विंशतिदण्डकनिरूपणायां मनुष्याणां तत्रापि संयतानामेव भवति, चारित्रपरिणतिरूपत्वात् सुप्रणिधानस्येत्याह—एवं संजयेत्यादि। दुष्प्रणिधानसूत्रं सामान्यसूत्रवत्, नवरं दुष्प्रणिधानम् असंयमार्थं मनःप्रभृतीनां प्रयोग इति।
'एवं' का अर्थ है जैसे सामान्यतः है। वैसे नैरयिकों के भी है। चौबीस दण्डकों के मध्य जो पंचेन्द्रिय है उनके भी वैमानिक पर्यन्त इसी प्रकार ही है। एकेन्द्रिय आदि में मन आदि न होने से प्रणिधान संभव नहीं है। प्रणिधान विशेष सुप्रणिधान और दुष्प्रणिधान है। उनके सूत्र इस प्रकार हैं—संयम के लिए शोभन मन आदि का प्रणिधान—प्रयोजन सुप्रणिधान है। यह सुप्रणिधान चौबीस दंडकों में मनुष्यों के—उनमें भी संयत मनुष्यों के ही होता है क्योंकि यह सुप्रणिधान चारित्र परिणति रूप होता है। अतः कहा है—'एवं संजय इत्यादि'। दुष्प्रणिधान सूत्र सामान्य सूत्र की तरह है तथापि दुष्प्रणिधान का अर्थ है असंयम के लिए मन आदि का प्रयोग।
सू. 107-120—चत्तारि.....सुत्तधरे।
(टी.) पुरुषाधिकारादेवापरथा पुरुषसूत्राणि चतुर्द्दश सुगमानि, नवरमापनमापातः प्रथममीलकः, तत्र भद्रको भद्रकारी दर्शना-ऽऽलापादिना सुखकरत्वात्, संवासः चिरं सहवासस्तस्मिन्नभद्रको हिंसकत्वात् संसारकारण-नियोजकत्वाद्वेति, संवासभद्रकः सह संवसतामत्यन्तोप-कारितया, नो आपातभद्रकः अनालाप-कठोरालापादिना, एवं द्वावन्यौ।
पुरुष अधिकार से ही आगे के ये चवदह सूत्र सुगम हैं। तथापि आपतन आपात है। आपात अर्थात् प्रथम मिलन। भद्रक अर्थात् भद्रकारी, दर्शन, आलाप आदि से सुखकर। संवास—चिर सहवास, उसमें अभद्रक अर्थात् हिंसक होने से अथवा संसार कारण नियोजक होने से वह अभद्रक है। संवासभद्रक अर्थात् साथ में रहनेवालों के अत्यन्त उपकारी होने से संवासभद्रक है। नो आपातभद्रक अर्थात्—अनालाप—कठोर आलाप आदि से। इसी प्रकार दो अन्य हैं।
वज्जं ति वर्ज्यत इति वर्ज्यम्, अवद्यं वा अकारलोपात्, वज्रवद्वज्रं वा गुरुत्वाद्धिंसाऽनृतादि पापं कर्म्म, तदात्मनः सम्बन्धि कलहादौ पश्यति, पश्चात्तापान्वितत्वात्, न परस्य, तं प्रत्युदासीनत्वात्। अन्यस्तु परस्य, नात्मनः, साभिमानत्वात्। इतर उभयोः निरनुशयत्वेन यथावद्वस्तुबोधात्। अपरस्तु नोभयोर्विमूढत्वात् इति। दृष्ट्वा चैक आत्मनः सम्बन्धि अवद्यमुदीरयति भणति यदुत मया कृतमेतदिति, उपशान्तं वा पुनः प्रवर्त्तयति, अथवा वज्रं कर्म्म, तदुदीरयति पीडोत्पादनेन उदये प्रवेशयतीति, एवमुपशमयति निवर्त्तयति पापं कर्म्म वा। अब्भुट्ठेइ त्ति अभ्युत्थानं करोति न कारयति परेण, संविग्नपाक्षिको लघुपर्यायो वा, कारयत्येव गुरुः, उभयवृत्तिर्वृषभादिः, अनुभयवृत्तिर्जिनकल्पिकोऽविनीतो वेति।
वज्जं अर्थात् जिसका वर्जन किया जाता है, वह वर्ज्य है। अथवा अकार का लोप होने से अवद्य है। हिंसा, असत्य आदि पापकमर्र् गुरु होने के कारण वज्र की तरह वज्र है। पश्चात्ताप के कारण स्वयं के संबंध में कलह आदि को देखता है। दूसरे के संबंध में नहीं देखता है, क्योंकि उसके प्रति उदासीन होता है। कोई दूसरे को देखता है, स्वयं को अभिमान के कारण नहीं देखता है। कोई निरनुशयत्व (अनासक्ति) के कारण उभयतः यथावत् वस्तु का बोध करते हैं। कोई दोनों को ही उस रूप में ग्रहण नहीं करता है, क्योंकि विमूढ़ होता है। एक अवद्य को देख स्वयं से संबंधित अवद्य को प्रकट करता है, जैसे—मेरे द्वारा यह किया गया है। जो उपशांत है उसका भी प्रवर्तन करता है। अथवा वज्र अर्थात् कर्म। उसकी उदीरणा करता है अर्थात् प्रयत्नपूर्वक उदय में लाता है। उपशम करता है अथवा पाप कर्म से निवृत्त होता है। स्वयं अभ्युत्थान करता है, संविग्नपाक्षिक अथवा लघु पर्याय दूसरों से नहीं करवाता है। जो करवाता है वह गुरु है। वृषभ (स्थविर) आदि की उभयवृत्ति होती है। अनुभय वृत्तिवाला जिनकल्पिक अथवा अविनीत होता है।
एवं वन्दनादिसूत्रेष्वपि, नवरं वन्दते द्वादशावर्त्तादिना, सत्करोति वस्त्रादिदानेन, सन्मानयति स्तुत्यादिगुणोन्नतिकरणनेन, पूजयति उचितपूजाद्रव्यैरिति, वाचयति पाठयति, नो वायावेइ आत्मानमन्येनेति उपाध्यायादिः, द्वितीये शैक्षकः, तृतीये क्वचित् ग्रन्थान्तरेऽनधीती, चतुर्थे जिनकल्पिकः एवं सर्वत्रोदाहरणं स्वबुद्ध्या योजनीयम्, प्रतीच्छतीति सूत्रार्थौ गृह्णाति, पृच्छति प्रश्नयति सूत्रादि, व्याकरोति ब्रूते तदेवेति। सूत्रधरः पाठकः, अर्थधरो बोद्धा, अन्यस्तूभयधरः, चतुर्थस्तु जड इति।
इसी प्रकार वंदना आदि सूत्रों के संबंध में भी जानना चाहिए। केवल द्वादश आवर्त से वंदना करता है, वस्त्रादि दे सत्कार करता है। स्तुति आदि गुणानुवाद कर सम्मान करता है। उचित पूजा द्रव्यों से पूजा करता है।1 पढ़ाता है। स्वयं से अन्य उपाध्याय आदि से नहीं पढ़ते हैं। दूसरे विकल्प में स्वयं पढ़ते हैं। तृतीय विकल्प में ग्रंथान्तर में अध्ययन नहीं करते हैं ऐसा उल्लेख है। चतुर्थ विकल्प में जिनकल्पिक हैं (न स्वयं पढ़ते हैं और न दूसरों को पढ़ाते हैं। इसी प्रकार उदाहरण स्वबुद्धि से सर्वत्र योजनीय है। प्रतीच्छति अर्थात् सूत्रार्थ को ग्रहण करते हैं। पृच्छति—सूत्रादि का प्रश्न करते हैं। इसी प्रकार व्याकरोति—कहते हैं। सूत्रधर—पाठक, अर्थधर—अर्थ को धारण करनेवाला, अन्य—उभय को (सूत्र और अर्थ) धारण करनेवाला और चतुर्थ जड़ होता है।
सूत्र 121-124—चमरस्स.....विमाणवासी।
(टी.) पुरुषाधिकारादेव देवविशेषपुरुषनिरूपणपराणि लोकपालादिसूत्राणि कण्ठ्यानि, नवरम् इन्द्रः परमैश्वर्ययोगात् प्रभुर्महान् वा गजेन्द्रवत्, राजा तु राजनाद् दीपनात्, शोभावत्त्वादित्यर्थः आराध्यत्वाद्वा, एकार्थौ वैताविति, दाक्षिणात्येषु यो नामतस्तृतीयो लोकपालः स औदीच्येषु चतुर्थश्चतुर्थस्त्वितर इति, एवम् एक्कंतरिय त्ति, यन्नामानः शक्रस्य तन्नामान एव सनत्कुमार-ब्रह्मलोक-शुक्र-प्राणतेन्द्राणां तथा यन्नामान ईशानस्य तन्नामान एवं माहेन्द्र-लान्तक-सहस्रारा-ऽच्युतेन्द्राणा-मिति। कालादयः पातालकलशस्वामिन इति।
पुरुष अधिकार से ही देव विशेष के निरूपणपरक लोकपाल आदि सूत्र स्पष्ट हैं। इंद्र केवल परम ऐश्वर्य के योग से गजेन्द्र की तरह प्रभु अथवा महान हैं। राजा राजित—दीपित होने से राजा हैं। वे शोभावान तथा आराध्य होने से राजा हैं। अथवा दोनों एकार्थक हैं। दक्षिण दिशा में जो तृतीय लोकपाल है वह उत्तर दिशा में चतुर्थ है तथा जो चतुर्थ लोकपाल है वह तीसरा है। इसी प्रकार एक-एक का अंतर जानना चाहिए। जो शक्र के लोकपाल के नाम हैं वे ही सनत्कुमार, ब्रह्म, शुक्र और प्राणतेन्द्र के लोकपालों के हैं। जो नाम ईशानेन्द्र के लोकपाल के हैं वे ही माहेन्द्र, लांतक, सहस्रार, अच्युतेन्द्र के लोकपाल के हैं। काल आदि पाताल कलश के स्वामी हैं।
सू. 125—चउव्विहे....भावप्पमाणे।
(टी.) चतुर्विधा देवा इत्युक्तम्, एतच्च सङ्ख्याप्रमाणमिति प्रमाणप्ररूपणसूत्रम्, तत्र प्रमितिः प्रमीयते वा परिच्छिद्यते येनार्थस्तत् प्रमाणम्, तत्र द्रव्यमेव प्रमाणं दण्डादिद्रव्येण वा धनुरादिना शरीरादेर्द्रव्यैर्वा दण्ड-हस्ता-ऽङ्गुलादिभिः द्रव्यस्य वा जीवादेः द्रव्याणां वा जीव-धर्म्मा-ऽधर्म्मादीनां द्रव्ये वा परमाण्वादौ पर्यायाणां द्रव्येषु वा तेष्वेव तेषामेव प्रमाणं द्रव्यप्रमाणम्, एवं यथायोगं सर्वत्र विग्रहः कार्यः, तत्र द्रव्यप्रमाणं द्विधा—प्रदेशनिष्पन्नं विभागनिष्पन्नं च, तत्र आद्यं परमाण्वाद्यन्त-प्रदेशिकान्तम्, विभागनिष्पन्नं पञ्चधा मानादि।
देव चार प्रकार के कहे गए हैं। यह संख्या परक सूत्र है। इस प्रकार प्रमाण प्ररूपणा सूत्र कहते हैं। जिसके द्वारा अर्थ (पदार्थ) को जाना जाता है वह प्रमाण है। द्रव्य ही प्रमाण द्रव्य प्रमाण है। दंड आदि द्रव्य से अथवा धनुष आदि से शरीर आदि का, दंड, हाथ, अंगुल आदि द्रव्यों से अथवा जीव, धर्म, अधर्म आदि द्रव्यों, परमाणु आदि की पर्यायों तथा द्रव्यों का जो प्रमाण है, वह द्रव्य प्रमाण है। इसी प्रकार सर्वत्र यथायोग विग्रह करना चाहिए। वह द्रव्यप्रमाण दो प्रकार का है— 1. प्रदेश निष्पन्न 2. विभाग निष्पन्न। उनमें जो आद्य है वह परमाणु आदि के रूप में अनन्त प्रदेशी है। विभाग निष्पन्न का मान (परिमाण) पांच प्रकार का है
तत्र मानं धान्यमानं सेतिकादि, रसमानं कर्षादि 1, उन्मानं तुलाकर्षादि 2, अवमानं हस्तादि 3, गणितमेकादि 4, प्रतिमानं गुञ्जा-वल्लादीति 5।
1. मान—सेतिकादि धान्यमान तथा रस आदि का मान कर्ष आदि।
2. उन्मान—तुला, कर्ष आदि का मान।
3. अवमान—हस्त आदि का मान।
4. गणित—एक आदि संख्या।
5. प्रतिमान—गुञ्जा, वल्ल (डेढ़ से तीन गुञ्जा जिनका वजन) आदि का मान।
क्षेत्रम् आकाशम्, तस्य प्रमाणं द्विधा-प्रदेशनिष्पन्नादि, तत्र प्रदेशनिष्पन्नमेकप्रदेशावगाढादि असङ्ख्येय-प्रदेशावगाढान्तम्, विभागनिष्पन्नमङ्गुलादि। कालः समयः, तन्मानं द्विधा—प्रदेशनिष्पन्नमेक-समयस्थित्यादि असङ्ख्येय-समय-स्थित्यन्तम्।
क्षेत्र अर्थात् आकाश। उसका प्रमाण दो प्रकार का है—1. प्रदेश निष्पन्न—एक प्रदेश से लेकर असंख्यात प्रदेश अवगाढ़ पर्यंत। 2. विभाग निष्पन्न—अंगुल आदि। काल अर्थात् समय। वह मान भी दो प्रकार का है— 1. प्रदेश निष्पन्न—एक समय की स्थिति से ले असंख्येय समय स्थिति पर्यंत।
विभागनिष्पन्नं समयावलिकेत्यादि, क्षेत्र-कालयोर्द्रव्यत्वे सत्यपि भेदनिर्द्देशो जीवादिद्रव्य-विशेषकत्वेनाऽनयोस्तत्पर्यायता-ऽपीति द्रव्याद्विशिष्टता-ख्यापनार्थः। भाव एव भावानां वा प्रमाणं भावप्रमाणं गुणनयसङ्ख्याभेदभिन्नम्, तत्र गुणा जीवस्य ज्ञान-दर्शन-चारित्राणि, तत्र ज्ञानं प्रत्यक्षाऽनुमानोपमाना-ऽऽगमरूपं प्रमाणमिति, नया नैगमादयः, सङ्ख्या एकादिकेति।
2. विभाग निष्पन्न—समय, आवलिका आदि। द्रव्य में क्षेत्र, काल के होने पर भी इनका जो भेद (निर्देश) किया गया है, वह जीव आदि द्रव्यों एवं उनके पर्यायों की विशिष्टता प्रतिपादित करने के लिए है। भाव अथवा भावों का प्रमाण भावप्रमाण है। वह गुण, नय और संख्या के भेद से विशिष्ट है। जीव के गुण ज्ञान, दर्शन, चारित्र आदि हैं। ज्ञान प्रत्यक्ष, अनुमान, उपमान तथा आगम रूप प्रमाण है। नय नैगम आदि हैं। संख्या एक आदि है।
सू. 126-129—चत्तारि.....पण्णत्ता।
(टी.) देवाधिकारे एवेदं सूत्रचतुष्टयम्—चत्तारि दिसा इत्यादि सुगमम्, नवरं दिक्कुमार्यश्च ता महत्तरिकाश्च प्रधानतमास्तासां वा महत्तरिका दिक्कुमारीमहत्तरिकाः, एता मध्यरुचकवास्तव्या अर्हतो जातमात्रस्य नालकल्पनादि कुर्वन्तीति। विद्युत्कुमारीमहत्तरिकास्तु विदिग्र्ुचकवास्तव्याः, एताश्च भगवतो जातमात्रस्य चतसृष्वपि दिक्षु स्थिता दीपिकाहस्ता गायन्तीति।
ये चारों सूत्र देवाधिकार में है। 'चत्तारि दिसा' इत्यादि स्पष्ट है। तथापि दिक्कुमारी और उनकी महत्तरिका दिक्कुमारी महत्तरिका है। ये मध्य रुचक में रहनेवाली हैं। अर्हत् के जन्म के समय में उनके नाल आदि के कर्त्तन का कार्य करती हैं। विद्युत्कुमारी आदि महत्तरिकाएं विदिशाओं के रुचक में रहती हैं। ये भगवान (अर्हतों) के जन्म के समय में चारों दिशाओं में दीपक हाथ में ले गायन करती हैं।
सू. 130—चउव्विहे.... भावसंसारे।
(टी.) एते च देवाः संसारिण इति संसारसूत्रम्, तत्र संसरणम् इतश्चेतश्च परिभ्रमणं संसारः। तत्र संसारशब्दार्थज्ञस्तत्रानुपयुक्तो द्रव्याणां वा जीव-पुद्गललक्षणानां यथायोगं भ्रमणं द्रव्यसंसारः। तेषामेव क्षेत्रे चतुर्दशरज्ज्वात्मके यत् संसरणं स क्षेत्रसंसारः, यत्र वा क्षेत्रे संसारो व्याख्यायते तदेव क्षेत्रमभेदोपचारात् संसारो यथा रसवती गुणनिकेत्यादि। कालस्य दिवस-पक्ष-मासर्त्वयन-संवत्सरादिलक्षणस्य संसरणं चक्रन्यायेन भ्रमणं पल्योपमादिकालविशेषविशेषितं वा यत् कस्यापि जीवस्य नरकादिषु स कालसंसारः, यस्मिन् वा काले पौरुष्यादिके संसारो व्याख्यायते स कालोऽपि संसार उच्यते अभेदाद्यथा प्रत्युपेक्षणाकरणात् कालोऽपि प्रत्युपेक्षणेति। तथा संसारशब्दार्थज्ञः तत्रोपयुक्तो जीव-पुद्गलयोर्वा संसरणमात्रमुपसर्जनीकृतसम्बन्धिद्रव्यं भावनां वौदयिकादीनां वर्णादीनां वा संसरणपरिणामो भावसंसार इति।
ये देव संसारी हैं। यह संसार सूत्र है। इधर-उधर संसरण संसार है। संसार शब्द को जाननेवाला और उसमें अनुपयुक्त अथवा जीव और पुद्गल लक्षण द्रव्यों का यथायोग भ्रमण द्रव्यसंसार है। चवदह रज्जु क्षेत्र में संसरण करना क्षेत्रसंसार है। अथवा जिस क्षेत्र में संसार की व्याख्या की जाती है, वह क्षेत्र अभेदोपचार से संसार है, जैसे—रसोई को गुणनिकेत आदि (के रूप में जाना जाता है।) काल के दिवस, पक्ष, मास, ॠतु, अयन, संवत्सर आदि में चक्रन्याय से परिभ्रमण अथवा पल्योपम आदि काल विशेष से विशेषित किसी जीव का नरक आदि में जो काल बीतता है वह काल भी संसार कहा जाता है। जिस समय पौरुषी आदि संसार की व्याख्या की जाती है वह काल भी संसार काल है। अभेद दृष्टि से प्रत्युपेक्षणा (प्रतिलेखना) करने से वह काल भी प्रत्युपेक्षणा कहा जाता है। संसार शब्द के अर्थ का ज्ञाता, उसमें उपयुक्त जीव अथवा पुद्गल के संसरण मात्र में अधीनस्थीकृत द्रव्य अथवा औदयिक आदि भावों व वर्णादि में संसरण परिणाम भावसंसार है।
सू. 131—चउव्विहे.....अणुजोगे।
(टी.) अयं च द्रव्यादिसंसारोऽनेकनयैर्दृष्टिवादे विचार्यते इति दृष्टिवादसूत्रम्—चउव्विहे दिट्ठिवाए इत्यादि, तत्र दृष्टयो दर्शनानि नया उद्यन्ते अभिधीयन्ते पतन्ति वा अवतरन्ति यस्मिन्नसौ दृष्टिवादो दृष्टिपातो वा द्वादशमङ्गम्, तत्र सूत्रादिग्रहणयोग्यतासंपादनसमर्थं परिकर्म गणितपरिकर्मवत्,तच्च सिद्धसेनिकादि, सूत्राणीति ॠजुसूत्रादीनि द्वाविंशतिर्भवन्ति, इह सर्वद्रव्य-पर्याय-नयाद्यर्थसूचनात् सूत्राणीति, समस्तश्रुतात् पूर्वं करणात् पूर्वाणि, तानि चोत्पादपूर्वादीनि चतुर्द्दशेति, एतेषां चैवं नामप्रमाणानि, तद्यथा—
दृष्टिवाद में अनेक नयों से जिसमें विचार किया जाता है वह द्रव्यादि संसार के संबंध में है। यह दृष्टिवाद सूत्र—'चउव्विहे दिट्ठिवाए' इत्यादि है। यहां दृष्टि अर्थात् दर्शन है। जिसमें अनेक नयों का कथन किया जाता है अथवा अवतरण होता है वह दृष्टिवाद, दृष्टिपात अथवा द्वादशवां अंग है। यह सूत्र आदि के ग्रहण की योग्यता के संपादन में समर्थ 'परिकर्म' गणित परिकर्म की तरह है। वे सिद्धसेनिक आदि हैं। सूत्र—ॠजुसूत्र आदि बाईस सूत्र हैं। सब प्रकार के द्रव्य, पर्याय और नयों की सूचना से वे सूत्र हैं। समस्त श्रुत से पूर्व जिसकी रचना की गई है वे 'पूर्व' हैं। वे उत्पाद आदि चवदह हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं, यथा—
उप्पाय अग्गेणीय वीरियं अत्थिनत्थि उ पवायं।
णाणपवायं सच्चं आयपवायं च कम्मं च।।
पुव्वं पच्चक्खाणं विज्जणुवायं अवंझ पाणाउं।
किरियाविलासपुव्वं चोद्दसमं बिंदुसारं तु।।
उप्पाये पयकोडी अग्गेणीयम्मि छन्नउइलक्खा।
विरियम्मि सयरिलक्खा सट्ठिलक्खा उ अत्थिणत्थिम्मि।।
एगा पउणा कोडी णाणपवायम्मि होइ पुव्वम्मि।
एगा पयाण कोडी छच्च पया सच्चवायम्मि।।
छव्वीसं कोडीओ आयपवायम्मि होइ पयसंखा।
कम्मपवाए कोडी असीती लक्खेहिं अब्भहिआ।।
चुलसीइ सयसहस्सा पच्चक्खाणम्मि वन्निया पुव्वे।
एक्का पयाण कोडी दससहसहिया य अणुवाए।।
छव्वीसं कोडीओ पयाण पुव्वे अवंझणामम्मि।
पाणाउम्मि य कोडी छप्पणलक्खेहिं अब्भहिया।।
नवकोडीओ संखा किरियविसालम्मि वन्निया गुरुणा।
अद्धत्तेरसलक्खा पयसंखा बिंदुसारम्मि।।
( )
1. उत्पाद 2. अग्रेणीय 3. वीर्य 4. अस्ति-नास्तिप्रवाद 5. ज्ञानप्रवाद 6. सत्यप्रवाद 7. आत्मप्रवाद 8. कर्मप्रवाद 9. प्रत्याख्यानप्रवाद 10. विद्यानुप्रवाद 11. अवन्ध्य 12. प्राणायु 13. क्रियाविशाल 14. बिंदुसार।
ये चवदह पूर्व हैं। इनमें पद संख्या इस प्रकार हैं—
उत्पाद—एक करोड़
अग्रेणीय—छियानवें लाख
वीर्य—सत्तर लाख
अस्ति-नास्तिप्रवाद—साठ लाख
ज्ञानप्रवाद—एक कम एक करोड़
सत्यप्रवाद—एक करोड़ छह लाख
आत्मप्रवाद—छब्बीस करोड़
कर्मप्रवाद—एक करोड़, अस्सी लाख
प्रत्याख्यानप्रवाद—चौरासी लाख
विद्यानुवादप्रवाद—एक करोड़, दस लाख
अवन्ध्य—छब्बीस करोड़
प्राणायु—एक करोड़, छप्पन लाख
क्रियाविशाल—नौ करोड़
बिंदुसार—साढ़े बारह करोड़
तेषु गतं प्रविष्टं यत् श्रुतं तत् पूर्वगतं पूर्वाण्येव, अङ्गप्रविष्टमङ्गानि यथेति। योजनं योगः अनुरूपोऽनुकूलो वा सूत्रस्य निजेनाभिधेयेन सह योग इत्यनुयोगः, स चैकस्तीर्थकराणां प्रथमसम्यक्त्वावाप्ति-पूर्वभवादिगोचरो यः स मूलप्रथमानुयोगोऽभिधीयते, यस्तु कुलकरादि-वक्तव्यतागोचरः स गण्डिकानुयोग इति।
उनमें समागत जो श्रुत है वह 'पूर्वगत' पूर्व ही है, जैसे—अंगप्रविष्ट अंग है। योजन योग है। सूत्र का अपने अभिधेय के अनुरूप अथवा अनुकूल योग अनुयोग है। वह एक तीर्थंकरों का है। प्रथम सम्यक्त्व की प्राप्ति, पूर्वभव आदि विषयों का (विश्लेषण) मूल प्रथमानुयोग कहा जाता है। कुलकर आदि की वक्तव्यता का विषय गंडिकानुयोग है।
सू. 132,133—चउव्विहे...पलिउंचणापायच्छित्ते।
(टी.) पूर्वगतमनन्तरमुक्तम्, तत्र च प्रायश्चित्त-प्ररूपणाऽऽसीदिति प्रायश्चित्तसूत्रद्वयम्, तत्र ज्ञानमेव प्रायश्चित्तम्, यतस्तदेव पापं छिनत्ति प्रायः चित्तं वा शोधयतीति निरुक्तवशात् ज्ञानप्रायश्चित्तमिति, एवमन्यत्रापि। वियत्तकिच्चे त्ति व्यक्तस्य भावतो गीतार्थस्य कृत्यं करणीयं व्यक्तकृत्यं प्रायश्चित्तमिति, गीतार्थो हि गुरु-लाघवपर्यालोचनेन यत् किञ्चन करोति तत् सर्वं पापविशोधकमेव भवतीति, अथवा ज्ञानाद्यतिचारविशुद्धये यानि प्रायश्चित्तान्यालोचनादीनि विशेषतोऽभिहितानि तानि तथाऽपदिश्यन्ते, वियत्त त्ति विशेषेण अवस्थाद्यौचित्येन विशेषानभिहितमपि दत्तं वितीर्णमभ्यनुज्ञातमित्यर्थः।
पूर्वगत को अनन्तर सूत्र में कहा गया। उसमें प्रायश्चित्त की प्ररूपणा की गई है, अतः प्रायश्चित्त सूत्रद्वय का (कथन किया गया।) ज्ञान ही प्रायश्चित्त है क्योंकि वह पाप का छेदन करता है। अथवा जो चित्त का शोधन करता है वह प्रायश्चित्त है। निरुक्त की दृष्टि से ज्ञान ही प्रायश्चित्त है। इसी प्रकार से अन्यत्र जानना चाहिए। 'वियत्तकिच्च' व्यक्त अर्थात् भाव से गीतार्थ का कृत्य 'व्यक्तकृत्य' प्रायश्चित्त है। गीतार्थ गुरु-लघु के पर्यालोचन से जो कुछ करता है वह सब पापविशोधक ही होता है। अथवा ज्ञान आदि के अतिचारों की विशुद्धि के लिए आलोचना आदि प्रायश्चित्त जो जिनका विशेषतः कथन हैं, वे उसी रूप में कहे जाते हैं। वियत्त अर्थात् विशेष रूप से अवस्था आदि के औचित्य से अथवा विशेष के कथन बिना भी जो दत्तम्—दिया जाता है, वह अभ्यनुज्ञात है।
यत् किञ्चिन्मध्यस्थगीतार्थेन कृत्यम् अनुष्ठानं तद् विदत्तकृत्यं प्रायश्चित्तमेव, चियत्तकिच्चे त्ति पाठान्तरतस्तु प्रीतिकृत्यं वैयावृत्यादीति। प्रतिषेवणम् आसेवनम-कृत्यस्येति प्रतिषेवणा, सा च द्विधा परिणामभेदात् प्रतिषेवणीयभेदाद्वा, तत्र परिणामभेदात्—
अथवा मध्यस्थ गीतार्थ के द्वारा जो कुछ कृत्य—अनुष्ठान किया जाता है वह 'विदत्तकृत्य' प्रायश्चित्त ही है। इसका पाठान्तर 'चियत्तकिच्चे' है। प्रीतिकृत्य अर्थात् वैयावृत्य आदि 'चियत्तकृत्य' है। अकृत्य का आसेवन प्रतिसेवना है। वह परिणाम भेद से अथवा प्रतिसेवनीय के भेद से दो प्रकार की है। परिणाम भेद से वह इस प्रकार है—
पडिसेवणा उ भावो सो पुण कुसलो व्व होज्जऽकुसलो वा।
कुसलेण होइ कप्पो अकुसलपरिणामओ दप्पो।।
(व्यवभा. 39)
प्रतिसेवना के दो प्रकार हैं—द्रव्य प्रतिसेवना और भाव प्रतिसेवना। भाव प्रतिसेवना जीव का अध्यवसाय है। उसके दो भेद हैं—कुशल (ज्ञान आदि रूप) तथा अकुशल (अविरति आदि रूप)। कुशल परिणाम से की गई प्रतिसेवना कल्पिका प्रतिसेवना और अकुशल परिणाम से की गई प्रतिसेवना दर्पिका प्रतिसेवना कहलाती है।
प्रतिषेवणीयभेदात्तु—
प्रतिसेवनीय के भेद से प्रतिसेवना संक्षेप में दो प्रकार की है—
मूलगुण-उत्तरगुणे दुविहा पडिसेवणा समासेणं।
मूलगुणे पंचविहा पिंडविसोहाइगी इयरा।।
(व्यवभा. 41)
मूलगुण विषयक प्रतिसेवना तथा उत्तरगुण-विषयक प्रतिसेवना। मूलगुणविषयक प्रतिसेवना के पांच प्रकार हैं—प्राणातिपात, मृषावाद, अदत्तादान, मैथुन और परिग्रह रूप। उत्तरगुण प्रतिसेवना के पिंडविशुद्धि आदि अनेक प्रकार हैं।
तस्यां प्रायश्चित्तमालोचनादि, तच्चेदम्—
आलोचना आदि प्रायश्चित्त है। वह इस प्रकार है—
आलोयण पडिकमणे मीस विवेगे तहा विउसग्गे।
तव छेय मूल अणवट्ठया य पारंचिये चेव।।
(व्यवनि. 16 भा. 53)
प्रायश्चित्त के दस प्रकार ये हैं—1. आलोचना 2. प्रतिक्रमण 3. तदुभय 4. विवेक 5. व्युत्सर्ग 6. तप 7. छेद 8. मूल 9. अनवस्थित 10. पारांचित।
प्रतिषेवणाप्रायश्चित्तम् 1, संयोजनम् एकजातीयातिचारमीलनं संयोजना यथा शय्यातरपिण्डो गृहीतः सोऽप्युदकार्द्रहस्तादिना सोऽप्यभ्याहृतः सोऽप्याधाकर्म्मिकस्तत्र यत् प्रायश्चित्तं तत् संयोजनाप्रायश्चित्तम्, तथा आरोपणमेकापराधप्रायश्चित्ते पुनः पुनरासेवनेन विजातीयप्रायश्चित्ताध्यारोपणमारोपणा, यथा पञ्चरात्रिन्दिवप्रायश्चित्तमापन्नः पुनस्तत्सेवने दशरात्रिन्दिवं पुनः पञ्चदशरात्रिन्दिवमेवं यावत् षण्मासान् ततस्तस्याधिकं तपो देयं न भवति अपि तु शेष तपांसि तत्रैवान्तर्भावनीयानि, इह तीर्थे षण्मासान्तत्वात् तपस इति, उक्तं च—
प्रतिसेवना प्रायश्चित्त, संयोजना—एक जातीय अतिचारों का सम्मिलन। जैसे शय्यातर पिंड ग्रहण किया, वह भी (सचित्त) जल से आर्द्र हाथ से, आहृत और आधाकर्मिक। इसमें जो प्रायश्चित्त है वह भी संयोजना प्रायश्चित्त है। आरोपणा प्रायश्चित्त—एक अपराध के प्रायश्चित्त में पुनः-पुनः आसेवन से विजातीय प्रायश्चित्त का अध्यारोपण आरोपणा प्रायश्चित्त है। जैसे पांच दिन-रात का प्रायश्चित्त प्राप्त हुआ, पुनः उनका सेवन होने पर दस रात्रि दिन का, पुनः पन्द्रह रात्रि-दिन का—इस प्रकार यावत् छहमासिक तप देय होता है। शेष तप उसीके अंतर्गत समाविष्ट है। संप्रति तीर्थ में छहमासिक तप उत्कृष्ट तप होता है। कहा भी है—
पंचाईयारोवण नेयव्वा जाव होंति छम्मासा।
तेण पर मासियाणं छण्होवरि झोसणं कुज्जा।।
(व्यवभा. 140)
पांच अहोरात्र के प्रायश्चित्त से लेकर छह मास पर्यंत आरोपणा जानना चाहिए। छह मास से पांच अहोरात्र आदि अधिक हों तो वे सब त्याज्य हैं। (चूर्णि में कहा है—छम्मासाण परं जं आवज्जइ तं सव्वं छडिज्जई।)
आरोपणया प्रायश्चित्तमारोपणाप्रायश्चित्तमिति। तथा परिकुञ्चनम् अपराधस्य द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावानां गोपायनमन्यथा सतामन्यथा भणने परिकुञ्चना परिवञ्चना वा, उक्तं च—
आरोपणा से होनेवाला प्रायश्चित्त आरोपणा प्रायश्चित्त है। अपराध के द्रव्य, क्षेत्र, काल और भावों का अन्यथा गोपन कर अन्यथा कहना परिकुंचना अथवा परिवंचना है। कहा है—
दव्वे खेत्ते काले भावे पलिउंचणा चउवियप्प।
(व्यवभा. 150)
प्रतिकुंचना (प्रतिसेवना संबंधी माया) के चार प्रकार हैं—द्रव्य विषयक, क्षेत्र विषयक, काल विषयक तथा भाव विषयक।
तथाहि—
सच्चित्ते अचि (च्चि)त्तं जणवयपडिसेवियं च अद्धाणे।
सुब्भिक्खे दुब्भिक्खे हट्ठेण तहा गिलाणेणं।।
(व्यवभा. 151)
द्रव्य विषयक प्रतिकुंचना—सचित्त द्रव्य की प्रतिसेवना कर कहें कि मैंने अचित्त की प्रतिसेवना की है।
क्षेत्र विषयक प्रतिकुंचना—जनपद में कर कहे कि मैंने मार्ग में प्रतिसेवना की है। कालविषयक प्रतिकुंचना—सुभिक्ष काल में प्रतिसेवना कर कहे कि मैंने दुर्भिक्ष वेला में प्रतिसेवना की है। भावविषयक प्रतिकुंचना—हृष्ट—स्वस्थ अवस्था में प्रतिसेवना कर कहे कि मैंने ग्लान अवस्था में प्रतिसेवना की है।
तस्याः प्रायश्चित्तं परिकुञ्चनाप्रायश्चित्तम्, विशेषोऽत्र व्यवहारपीठादवसेय इति।
उसका प्रायश्चित्त परिकुंचना प्रायश्चित्त है। यहां विशेष व्यवहारपीठिका से ज्ञातव्य है।
सू. 134—चउव्विहे.....अद्धाकाले।
(टी.) प्रायश्चित्तं च कालापेक्षया दीयत इति कालनिरूपणासूत्रम्, तत्र प्रमीयते परिच्छिद्यते येन वर्षशत-पल्योपमादि तत् प्रमाणम्, तदेव कालः प्रमाणकालः, स च अद्धाकालविशेष एव दिवसादिलक्षणो मनुष्यक्षेत्रान्तर्वर्त्तीति, उक्तं च—
प्रायश्चित्त काल की अपेक्षा से दिया जाता है। यह काल निरूपण सूत्र है। सौ वर्ष से ले पल्योपम तक का काल जिससे जाना जाता है वह प्रमाण है। वह काल प्रमाणकाल है। वह दिवस आदि लक्षणवाला, मनुष्यक्षेत्रान्तरवर्ती अद्धाकाल विशेष ही है। कहा भी है—
दुविहो पमाणकालो दिवसपमाणं च होइ राई य।
चउपोरिसिओ दिवसो राई चउपोरिसी चेव।।
(आवनि. 730, विभा. 2541)
प्रमाणकाल के दो प्रकार हैं—1. दिवस प्रमाणकाल 2. रात्रिप्रमाणकाल। चार पौरुषी का दिवस और चार पौरुषी की रात्रि होती है।
यथा यत्प्रकारं नारकादिभेदेनाऽऽयुः कर्म्मविशेषो यथायुस्तस्य रौद्रादिध्यानादिना निर्वृत्तिः बन्धनं तस्याः सकाशाद्यः कालो नारकादित्वेन स्थितिर्जीवानां स यथायुर्निर्वृत्तिकालः, अथवा यथाऽऽयुषो निर्वृत्तिस्तथा यः कालो नारकादिभवेऽवस्थानं स तथेति, अयमप्यद्धाकाल एवायुष्ककर्मानुभवविशिष्टः, सर्वसंसारीजीवानां वर्त्तनादिरूप इति, उक्तं च—
नरक आदि के भेद से जैसा आयु कर्म विशेष है वह यथायु है। उसका रौद्र आदि ध्यान के द्वारा निर्वृत्ति—बंधन होता है। उसके कारण जीवों की नरकादि के रूप में जो स्थिति है वह यथायुनिर्वृत्तिकाल है। अथवा यथा आयुष्य की निर्वृत्ति है वह जो काल नारक आदि भवों में अवस्थिति है वह यथायुकाल है। यह भी आयुष्य कर्म का अनुभव विशिष्ट अद्धाकाल ही है। समस्त संसारी जीवों के वर्तना आदि के रूप में यह होता है। कहा भी है—
आउअमेत्तविसिट्ठो स एव जीवाण वत्तणादिमयो।
भण्णति अधायुकालो वत्तइ जो जच्चिरं जेणं।।
(विभा. 2509)
वर्तना आदि स्वरूपवाला वह अद्धाकाल ही नारक आदि जीवों के आयुष्य मात्र से विशिष्ट होकर यथायुष्क काल कहलाता है।
मरणस्य मृत्योः कालः समयो मरणकालः, अयमप्यद्धासमयविशेष एव, मरणविशिष्टो मरणमेव वा कालो मरणपर्यायत्वादिति, उक्तं च—
मरण अर्थात् मृत्यु का काल—समय मरणकाल है। यह अद्धा समय विशेष ही है। अथवा मरण विशिष्ट मरण ही है। क्योंकि यह मरण का पर्याय है। कहा भी है—
कालो त्ति मतं मरणं जधेह मरणं गतो त्ति कालगतो।
तम्हा स कालकालो जो जस्स मतो मरणकालो।।
(विभा. 2538)
काल का एक अर्थ है—मृत्यु। लोक में मृत्यु को प्राप्त व्यक्ति के लिए कहा जाता है कि वह कालधर्म को प्राप्त हो गया। अतः जिसका जो मरणकाल है वह काल 'काल' के रूप में सम्मत है।
तथा अद्धैव कालः अद्धाकालः, कालशब्दो हि वर्ण-प्रमाणकालादिष्वपि वर्त्तते, ततोऽद्धाशब्देन विशि (शे?)ष्यत इति, अयं च सूर्यक्रियाविशिष्टो मनुष्यक्षेत्रान्तर्वर्त्ती समयादिरूपोऽवसेयः, उक्तं च—
अद्धा—काल ही अद्धाकाल है। काल शब्द वर्ण काल, प्रमाणकाल आदि में भी होता है। अतः अद्धा शब्द के द्वारा अद्धाकाल को विशेषित किया गया है। यह अद्धाकाल सूर्य की क्रिया विशिष्ट से संबद्ध, मनुष्य-क्षेत्रांतरवर्ती, समय आदि रूपवाला जानना चाहिए। कहा भी है—
सूरकिरियाविसिट्ठो गोदोहातिकिरियासु णिरवेक्खो।
अद्धाकालो भण्णति समयक्खेत्तम्मि समयाती।।
सूर्य की गतिक्रिया के आधार पर प्रवृत्त होनेवाला काल अद्धाकाल कहलाता है। वह गोदोहिका आदि क्रियाओं से निरपेक्ष होता है। यह मनुष्य क्षेत्र में ही प्रवृत्त होता है। समय आदि अद्धाकाल के ही भेद हैं।
समयाऽऽवलियमुहुत्ता दिवस-महोरत्त-पक्ख-मासा य।
संवच्छर-जुग-पलिता सागर-ओेसप्पि-परियट्टा।।
(विभा. 2507,2508)
अद्धाकाल के समय आदि भेद इस प्रकार हैं—समय, आवलिका, मुहूर्त्त, दिवस, अहोरात्र, पक्ष, मास, संवत्सर, युग, पल्योपम, सागरोपम, उत्सर्पिणी, अवसर्पिणी, पुद्गल परावर्तन (अनंत उत्सर्पिणी-अवसर्पिणी जितना काल।)
सू. 135—चउव्विहे.......फासपरिणामे।
(टी.) द्रव्यपर्यायभूतस्य कालस्य चतुःस्थानक-मुक्तम्, इदानीं पर्यायाधिकारात् पुद्गलानां पर्यायभूतस्य परिणामस्य तदाह—चउव्विहेत्यादि, परिणामः अवस्थातोऽवस्थान्तरगमनम्, उक्तं च—
द्रव्य के पर्यायभूत काल के चार स्थान कहे गए हैं। यहां पर्याय के अधिकार से पुद्गल के पर्याय रूप परिणाम को कहा है—'चउव्विहे इत्यादि'। परिणाम अर्थात् अवस्था से अवस्थान्तर में जाना। कहा भी है—
परिणामो ह्यर्थान्तरगमनं न तु सर्वथा व्यवस्थानम्।
न च सर्वथा विनाशः परिणामस्तद्विदामिष्टः।।
( )
परिणाम अर्थान्तर गमन है। वह न सर्वथा व्यवस्थापन है और न ही सर्वथा विनाश। ऐसा परिणाम ही विद्वानों को अभीष्ट है।
तत्र वर्णस्य कालादेः परिणामः अन्यथा भवनं वर्णेन वा कालादिनेतरत्यागेन पुद्गलस्य परिणामो वर्णपरिणामः, एवमन्येऽपि।
वर्ण के काल आदि परिणाम हैं। वर्ण से कृष्ण आदि से अन्यथा होना—इतर के त्याग से पुद्गल का परिणाम वर्ण परिणाम है। इसी प्रकार दूसरे भी (ज्ञातव्य हैं।)
सू. 136,137—भरहेरवतेसु णं......वेरमणं।
(टी.) अजीवद्रव्यपरिणाम उक्तः, अधुना तु जीवद्रव्यस्य परिणामा विचित्राः सूत्रप्रपञ्चेनाभिधीयन्ते, तत्र च भरतेत्यादिसूत्रद्वयं व्यक्तमेव, किन्तु पुरिम-पश्चिमवर्जाः, किमुक्तं भवति? मध्यमका इति, ते चाष्टादयोऽपि भवन्तीत्युच्यते—द्वाविंशतिरिति। चत्वारो यमा एव यामा निवृत्तयो यस्मिन् स तथा। बहिद्धादाणाओ त्ति बहिद्धा मैथुनं परिग्रहविशेषः, आदानं च परिग्रहस्तयो-र्द्वन्द्वैकत्वम्, अथवा आदीयत इत्यादानं परिग्राह्यं वस्तु, तच्च धर्मोपकरणमपि भवतीत्यत आह—बहिस्तात् धर्मोपकरणाद् बहिर्यदिति, इह च मैथुनं परिग्रहेऽन्तर्भवति, न ह्यपरिगृहीता योषिद् भुज्यत इति प्रत्याख्येयस्य प्राणातिपातादेश्चतुर्विधत्वात् चतुर्यामता धर्म्मस्येति, इयं चेह भावना—मध्यमतीर्थकराणां विदेहकानां च चतुर्याम-धर्म्मस्य पूर्व-पश्चिमतीर्थकरयोश्च पञ्चयामधर्म्मस्य प्ररूपणा शिष्यापेक्षा, परमार्थतस्तु पञ्चयामस्यै-वोभयेषामप्यसौ।
यतः प्रथमपश्चिमतीर्थकरतीर्थसाधव ॠजुजडा वक्रजडाश्चेति, तत्त्वादेव परिग्रहो वर्जनीय इत्युपदिष्टे मैथुनवर्जनमवबोद्धुं पालयितुं च न क्षमाः, मध्यम-विदेहजतीर्थकरतीर्थसाधवस्तु ॠजुप्रज्ञत्वात् तद् बोद्धुं वर्जयितुं च क्षमा इति, भवतश्चात्र श्लोकौ—
अजीव द्रव्य परिणाम कहा गया। संप्रति जीव द्रव्य के विविध परिणाम सूत्रों के विस्तार से कहे जा रहे हैं—भरत इत्यादि सूत्रद्वय स्पष्ट है। किंतु पूर्व—प्रथम और पश्चिम—अन्तिम को छोड़कर ऐसा क्यों कहा है? इसे स्पष्ट करते हुए कहा 'मध्यम तीर्थंकर'। वे आठ आदि भी होते हैं। अतः बाईस तीर्थंकर कहा है। चार यम ही याम हैं। उससे जो निवृत्त हैं वे उसी रूप में (कहलाते हैं) बहिद्धादाणाओ—बहिद्धा—मैथुन परिग्रह विशेष, आदान अर्थात् परिग्रह। उनमें द्वंद्व समास से एकत्व है। अथवा जिसे ग्रहण किया जाता है, वह आदान परिग्राह्य वस्तु है। वह धर्मोपकरण भी होता है। इसलिए कहा है—बहिस्तात्—धर्मोपकरण से जो बाहर है वह। यहां मैथुन का परिग्रह में अंतर्भाव है। अपरिगृहीत स्त्री का भोग नहीं किया जाता है। इस प्रकार प्राणातिपात आदि चार प्रकार के प्रत्याख्येय के हेतु से धर्म की चतुर्यामता है। यहां यह भावना है—मध्यम तीर्थंकरों तथा महाविदेह में चतुर्याम धर्म तथा पूर्व व पश्चिम तीर्थंकरों के पंचयाम धर्म की प्ररूपणा शिष्यों की अपेक्षा की गई है। परमार्थ दृष्टि से दोनों के ही पंचयाम होता है। क्योंकि प्रथम तीर्थंकर के साधु ॠजुजड़ एवं अंतिम तीर्थंकर के साधु वक्रजड़ होते हैं। तत्त्वतः परिग्रह वर्जनीय है, ऐसा उपदेश देने पर मैथुन वर्जन को जानने और उसका पालन करने में वे समर्थ नहीं होते हैं। मध्यवर्ती तीर्थंकरों तथा महाविदेह के तीर्थंकरों के तीर्थ के साधु ॠजुप्रज्ञ होते हैं। वे उसे (मैथुन) जानने और उसका वर्जन करने में समर्थ होते हैं। यहां दो श्लोक इस प्रकार है—
पुरिमा उज्जुजडा उ वंकजडा य पच्छिमा।
मज्झिमा उज्जुपण्णा य तेण धम्मे दुहा कए।।
पुरिमाणं दुव्विसोज्झो उ चरिमाणं दुरणुपालओ।
कप्पो मज्झिमगाणं तु सुविसोज्झो सुपालओ।।
(उत्त. 23/26,27)
पहले तीर्थंकर के साधु ॠजु और जड़ होते हैं। अंतिम तीर्थंकर के साधु वक्र और जड़ होते हैं। मध्यवर्ती तीर्थंकरों के साधु ॠजु और प्राज्ञ होते हैं। इसलिए धर्म के दो प्रकार किए हैं।
पूर्ववर्ती साधुओं के लिए मुनि के आचार को यथावत् ग्रहण कर लेना कठिन है। चरमवर्ती साधुओं के लिए मुनि के आचार का पालन कठिन है। मध्यवर्ती उसे यथावत् ग्रहण कर लेते हैं और उसका पालन भी वे सरलता से करते हैं।
सू. 138-141—चत्तारि......सुकुलपच्चायाया।
(टी.) अनन्तरोक्तेभ्यः प्राणातिपातादिभ्योऽनु-परतोपरतानां दुर्गति-सुगती भवतः, तद्वन्तश्च ते दुर्गतेतरा भवन्तीति दुर्गति-सुगत्यात्मकपरिणामयोर्दुर्गत-सुगतानां च भेदान् सूत्रचतुष्टयेनाह—चत्तारीत्याह गतार्थम्। नवरं मनुष्यदुर्गतिः निन्दितमनुष्यापेक्षया, देवदुर्गतिः-किल्बिषिकाद्यपेक्षयेति। सुकुलपच्चायाइ त्ति देवलोकादौ गत्वा सुकुले इक्ष्वाक्वादौ प्रत्यायातिः प्रत्यागमनं प्रत्याजातिर्वा प्रतिजन्मेति, इयं च तीर्थकरादीनामेवेति मनुष्यसुगतेर्भोगभूमिजादिमनुजत्वरूपाया भिद्यते, दुर्गतिरेषामस्तीत्यचि प्रत्यये दुर्गता दुःस्था वा दुर्गताः, एवं सुगताः।
अनन्तर कहे गए प्राणातिपात आदि अनुपरत एवं उपरत के दुर्गति तथा सुगति होती है। उससे युक्त दुर्गत एवं सुगत होते हैं। अतः दुर्गति एवं सुगति रूप परिणाम से दुर्गत और सुगत के भेदों को सूत्र चतुष्टय से कहा है—'चत्तारि इत्यादि'। इनका अर्थ सुज्ञात है। मनुष्य दुर्गति निन्दित मनुष्य की अपेक्षा से है। देव दुर्गति किल्विषिक आदि की अपेक्षा से है 'सुकुल पच्चायाइ' देवलोक आदि में जाकर 'सुकुल'—इक्ष्वाकुकुल आदि में प्रत्यायाति—प्रत्यागमन अथवा प्रतिजन्म होता है। यह तीर्थंकर आदि के ही होता है। मनुष्य सुगति भोगभूमिज आदि मनुष्य से विभक्त होती है। इनकी दुर्गति होती है ऐसा अच् प्रत्यय से दुर्गत अथवा दुःस्थ होते हैं। इसी प्रकार सुगत आदि हैं। आदि में जाकर 'सुकुल'—इक्ष्वाकुकुल आदि में प्रत्यायाति—प्रत्यागमन अथवा प्रतिजन्म होता है। यह तीर्थंकर आदि के ही होता है। मनुष्य सुगति भोगभूमिज आदि मनुष्य से विभक्त होती है। इनकी दुर्गति होती है ऐसा अच् प्रत्यय से दुर्गत अथवा दुःस्थ होते हैं। इसी प्रकार सुगत आदि हैं।
सू. 142-144—पढमसमयजिणस्स.....गोतं।
(टी.) अनन्तरं सिद्धसुगता उक्ताः ते चाष्टकर्मक्षयात् भवन्त्यतः क्षयपरिणामस्य क्रममाह—पढमेत्यादि सूत्रत्रयं व्यक्तम्, परं प्रथमः समयो यस्य स तथा स चासौ जिनश्च सयोगिकेवली प्रथमसमयजिनस्तस्य कर्म्मणः सामान्यस्यांशाः ज्ञानावरणीयादयो भेदा इति। उत्पन्ने आवरणक्षयाज्जाते ज्ञान-दर्शने विशेष-सामान्यबोधरूपे धारयतीत्युत्पन्नज्ञान-दर्शनधरोऽनेनाऽनादिसिद्ध-केवल-ज्ञानवतः सदाशिवस्यासद्भावं दर्शयति, न विद्यते रहः एकान्तो गोप्यमस्य सकलसन्निहित-व्यवहित-स्थूल-सूक्ष्मपदार्थ-सार्थसाक्षात्कारित्वादित्यरहा, देवादिपूजा-ऽर्हत्वेनार्हन् वा, रागादिजेतृत्वाज्जिनः, केवलानि परिपूर्णानि ज्ञानादीनि यस्य सन्ति य केवलीति। सिद्धत्वस्य कर्मक्षपणस्य च एकसमये सम्भवात् प्रथमसमय-सिद्धस्येत्यादि व्यपदिश्यते।
अनंतर सूत्र में सिद्ध सुगत कहे गए। वे अष्ट कर्मों के क्षय से होते हैं, अतः क्षय परिणाम का क्रम कहते हैं—पढम आदि। ये सूत्रत्रय स्पष्ट हैं। किन्तु प्रथम समय के केवली—सयोगी केवली प्रथम समय जिन हैं। उनके कर्म सामान्य के अंश ज्ञानावरणीय आदि भेद हैं। उत्पन्ने अर्थात् आवरण क्षय से उत्पन्न हुए, ज्ञान-दर्शन—विशेष और सामान्य बोध रूप ज्ञान और दर्शन को जो धारण करते हैं, वे उत्पन्नज्ञानदर्शनधर है। इस सूत्र से अनादि सिद्ध केवलज्ञान वाले सदाशिव का असद् भाव दिखलाया है। जिनके लिए कोई रह—एकान्त अथवा गोप्य नहीं है, जो सकल निकट—दूरवर्ती, स्थूल-सूक्ष्म पदार्थों का सार्थ साक्षात् करते हैं वे अरह (अर्हत्) हैं। अथवा देव आदि के द्वारा अर्ह—पूजित हैं, वे अर्हत् हैं। राग आदि को जीतने से जिन हैं। केवल—परिपूर्ण ज्ञानादि जिनके हैं, वे केवली हैं। सिद्धत्व और कर्मक्षय एक समय में होने से वे प्रथम समय के सिद्ध आदि कहे जाते हैं।
सू. 145—चउहिं....संभरेत्ता।
(टी.) असिद्धानां तु हास्यादयो विकारा भवन्तीति हास्यं तावच्चतुःस्थानकावतारित्वादाह—चउहीत्यादि, हसनं हासः हासमोहोदयजनितो विकारः, तस्योत्पत्तिः उत्पादः हासोत्पत्तिः। पासित्त त्ति दृष्ट्वा विदूषकादिचेष्टां चक्षुषा, तथा भाषित्वा वाचा किञ्चिच्चसूरिवचनम्, तथा श्रुत्वा श्रोत्रेण परोक्तं तथाविधवाक्यम्, तथाविधमेव चेष्टा-वाक्यादिकं स्मृत्वा, हसतीति शेषः, एवं दर्शनादीनि हासकारणानि भवन्तीति।
असिद्धों के हास्य आदि विकार होते हैं। हास्य का चार स्थानों से अवतरण करते हुए कहा है—'चउहि इत्यादि'। हंसना हास्य है। यह हास्य मोहोदय जनित विकार है। उसकी उत्पत्ति—उत्पाद 'हासोत्पत्ति' है। 'पासित्त' देखकर अर्थात् आंखों से विदूषक आदि की चेष्टा को देखकर, 'भाषित्वा'—वाणी के द्वारा किंचित् सूरि के वचन को कहकर, श्रुत्वा—दूसरों के द्वारा कहे गए उस प्रकार के वचन को कानों से सुनकर, उस प्रकार की चेष्टा, वाक्य आदि का स्मरण कर, इसी प्रकार दर्शन आदि हास्य के कारण हैं।
सू. 146—चउव्विहे.....पत्थरंतरसमाणे।
(टी.) असिद्धानामेव धर्मान्तरनिरूपणाय दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिकार्थवत् सूत्रद्वयम्—चउव्विहे इत्यादि, काष्ठस्य च काष्ठस्य चेति काष्ठयोरन्तरं विशेषो रूपनिर्म्माणादिभि-रिति काष्ठान्तरम्, एवं पक्ष्म कर्प्पासरूतादि, पक्ष्मणोरन्तरं विशिष्टसौकुमार्यादिभिः, लोहान्तरम् अत्यन्तच्छेदकत्वादिभिः, प्रस्तरान्तरं पाषाणान्तरं चिन्तितार्थ-प्रापणादिभिरिति, एवमेव काष्ठद्यन्तरवत्, स्त्रिया वा स्त्र्यन्तरापेक्षया, पुरुषस्य वा पुरुषान्तरपेक्षया, वाशब्दौ स्त्रीपुंसयोश्चातुर्विध्यं प्रति निर्विशेषताख्यापनार्थौ, काष्ठान्तरेण समाने तुल्यमन्तरं विशेषो विशिष्ट-पदवीयोग्यत्वादिना, पक्ष्मान्तरसमानं वचनसुकुमारतयैव, लोहान्तरसमानं स्नेहच्छेदेन परीषहादौ निर्भङ्गत्वादिभिश्च, प्रस्तरान्तरसमानं चिन्तातिक्रान्त-मनोरथपूरकत्वेन विशिष्टगुणवद्वन्द्यपदवीयोग्यत्वादिना चेति ।
असिद्धों के धर्मान्तर का निरूपण करने के लिए दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिक की तरह सूत्रद्वय का कथन करते हैं—'चउव्विहे इत्यादि'। काष्ठांतर—काष्ठ का अंतर विशेष रूप निर्माण आदि की दृष्टि से काष्ठान्तर है। पक्ष्म—कपास के धागे, पक्ष्मणान्तर—धागे से धागे का अंतर, सुकुमारता आदि की दृष्टि से, लोहांतर—लोहे से लोहे का अंतर, अत्यंत छेदन शक्ति की दृष्टि से, प्रस्तरान्तर—पाषाणान्तर—इच्छापूर्ण करने की क्षमता (मणि आदि) की दृष्टि से। इसी प्रकार स्त्री से स्त्री का और पुरुष से पुरुष का अंतर होता है। 'वा' शब्द स्त्री, पुरुष आदि चारों प्रकार के सामान्यार्थ को प्रतिपादित करने के लिए है। काष्ठान्तर के समान विशिष्ट पदवी आदि की दृष्टि से। पक्ष्मांतर समान—पक्ष्मांतर के समान—वचन, सुकुमारता आदि की दृष्टि से तथा परीषह आदि में अविचलता की दृष्टि से। प्रस्तरांतर समान—अचिन्त्य मनोरथ पूर्ण करने की क्षमता आदि की दृष्टि से, विशिष्ट गुण तथा पदवी आदि की योग्यता की दृष्टि से।
सू. 147—चत्तारि.....कब्बालभयए।
(टी.) अनन्तरमन्तरमुक्तमिति पुरुषविशेषान्तर-निरूपणाय भृतकसूत्रम्, तत्र भ्रियते पोष्यते स्मेति भृतः, स एवानुकम्पितो भृतकः, कर्म्मकर इत्यर्थः, प्रतिदिवसं नियतमूल्येन कर्म्मकरणार्थं यो गृह्यते स दिवसभृतकः 1, यात्रा देशान्तरगमनं तस्यां सहाय इति भ्रियते यः स यात्राभृतकः 2, मूल्य-कालनियमं कृत्वा यो नियतं यथावसरं कर्म्म कार्यते स उच्चताभृतकः 3, कब्बाडभृतकः क्षितिखानकः ओड्डादिः, यस्य स्वं कर्म्मार्प्यते 'द्विहस्ता त्रिहस्ता वा त्वया भूमिः खनितव्या, एतावत्ते धनं दास्यामि' इत्येवं नियम्येति। इह गाथे—
अनंतर सूत्र में अंतर कहे गए। यहां पुरुष विशेष का अंतर निरूपित करने के लिए भृतक सूत्र कहते हैं। जिसे भरा जाता है, जिसका पोषण किया जाता है वह भृत है। वही अनुकंपित कर्मकर है। (उसके चार प्रकार हैं—)
1. दिवस भृतक—जिससे प्रतिदिन नियत मूल्य से कार्य करवाया जाता है। 2. यात्रा भृतक—जो यात्रा—देशान्तर गमन में सहयोग करता है। 3. उच्चता भृतक—काल के आधार पर जिससे नियत मूल्य से कार्य करवाया जाता है। 4. कब्बाड भृतक—भूमि खनन करनेवाले 'ओड' आदि। तुम्हारे दो, तीन हाथ भूमि खोदने पर उतना ही धन दूंगा, ऐसा कह जिसे पारिश्रमिक दिया जाता है। यहां गाथाएं हैं—
दिवसभयओ उ घेप्पइ छिन्नेण धणेण दिवसदेवसियं।
जत्ता उ होइ गमणं उभयं वा आगमनं चेत्यर्थः एत्तियधणेणं।।
कब्बाल ओड्डमाई हत्थमियं कम्म एत्तियधणेणं।
एच्चिर कालुच्चत्ते कायव्वं कम्म जं बेंति।।
(निभा. 3840,41)
1. जिसे प्रतिदिन छिन्न—अलग-अलग धन समय समाप्ति पर (दिन की समाप्ति में) दिया जाता है, वह दिवस भृतक है।
2. यात्रा का अर्थ है गमन। तुम्हें मेरे साथ अथवा अलग इतने वेतन में इतनी दूर जाना है इस प्रकार कह कर वेतन दिया जाए, वह यात्राभृतक कहलाता है। इतनी दूर कावड़ ले जाने पर इतना धन दिया जाएगा, उसे कव्वाल भृतक तथा इतने हाथ खुदाई करने पर इतना धन दिया जाएगा, इस इकरार युक्त वेतन पर काम करने वाले 'उडु' भृतक कहलाते हैं।
3. तुम्हें इतने समय तक जो-जो कहूं वह करना है तो इतना धन मिलेगा, इस प्रकार समय और अनियत काम लिया जाए वह 'उच्चत्वभृतक' कहलाता है।
सू. 148—चत्तारि.....पच्छण्णपडिसेवी।
(टी.) उक्तं लौकिकस्य पुरुषविशेषस्यान्तरम्, अधुना लोकोत्तरस्य तस्यान्तरप्रतिपादनाय प्रतिषेविसूत्रम्। तत्र सम्प्रकटम् अगीतार्थसमक्षमकल्प्यभक्तादि प्रतिषेवितुं शीलं यस्य स सम्प्रकटप्रतिसेवीत्येवं सर्वत्र, नवरं प्रच्छन्नमगीतार्थासमक्षम्, अत्र चाद्ये भङ्गकत्रये पुष्टालम्बनो बकुशादिः निरालम्बनो वा पार्श्वस्थादिर्द्रष्टव्यः, चतुर्थे तु निर्ग्रन्थः स्नातको वेति।
लौकिक पुरुष विशेष के अंतर को बतलाया गया। अब लोकोत्तर पुरुष के अंतर का प्रतिपादन करने के लिए प्रतिसेवी सूत्र समझाते हैं। संप्रकटम्—अगीतार्थ के समक्ष अकल्प्य भक्त आदि का प्रतिसेवन स्वभाव जिसका है वह संप्रकटसेवी है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए। प्रच्छन्न अर्थात् अगीतार्थ के असमक्ष। यहां आद्य तीन भंगों में पुष्ट आलम्बन बकुश आदि हैं। अथवा निरालम्बन पार्श्वस्थ आदि जानने चाहिए। चतुर्थ भंग में निर्ग्रंथ अथवा स्नातक हैं।
सू. 149-182—चमरस्स.....वरुणस्स।
(टी.) अन्तराधिकारादेव देवपुरुषाणां स्त्रीकृतमन्तरं प्रतिपादयन् चमरस्सेत्यादिकमग्रमहिषीसूत्रप्रपञ्चमाह, कण्ठ्यश्चायम्, नवरं महारन्नो त्ति लोकपालस्याग्रभूताः प्रधाना महिष्यो राजभार्या अग्रमहिष्य इति, वइरोयण त्ति विविधैः प्रकारै रोचन्ते दीप्यन्त इति विरोचनास्त एव वैरोचनाः उत्तरदिग्वासिनोऽसुराः, तेषामिन्द्रः। धरणसूत्रे एवमिति कालवालस्येव कोलवाल-शैलपाल-शङ्ख-पालानामेतन्नामिका एव चतस्रश्चतस्रो भार्याः, एतदेवाह—जाव संखवालस्स त्ति। भूतानन्दसूत्रे एवमिति यथा कालवालस्य तथान्येषामपि, नवरं तृतीयस्थाने चतुर्थो वाच्यः, धरणस्य दक्षिणनागकुमारनिकायेन्द्रस्य लोक-पालानामग्रमहिष्यो यथा यन्नामिकास्तथा तन्नामिका एव सर्वेषां दाक्षिणात्यानां शेषाणामष्टानां वेणुदेव-हरिकान्त अग्निशिख-पूर्ण-जलकान्त-अमितगति-वेलम्बघोषा-ख्यानामिन्द्राणां ये लोकपालाः सूत्रे दर्शितास्तेषां सर्वेषामिति, यथा च भूतानन्दस्यौदीच्यनागराजस्य तथा शेषाणामष्टानामौदीच्येन्द्राणां वेणुदालि-हरिस्सहा-ऽग्निमानव-विशिष्ट-जलप्रभा-ऽमितवाहन-प्रभञ्जन-महाघोषाख्यानां ये लोकपालास्तेषामपीति, एतदेवाह—जहा धरणस्सेत्यादि।
अंतर अधिकार से ही देवपुरुषों के स्त्रीकृत अंतर को प्रतिपादित करते हुए चमर आदि की अग्रमहिषी सूत्र को विस्तारपूर्वक कहा है। यह स्पष्ट है। केवल महारन्नो अर्थात् लोकपाल की प्रमुख महिषी—राजभार्या अग्रमहिषी हैं। वइरोयण—जो विविध रूपों से रोचित—सुशोभित हैं वे विरोचन ही वैरोचन हैं। उत्तर दिशावासी असुरों के ये इंद्र होते हैं। धरणसूत्र में इस प्रकार जानना चाहिए। कालवाल के ही कोलवाल, शैलपाल, शंखपाल आदि के उन्हीं नामों की चार-चार पत्नियां होती हैं। इसे ही कहा गया—यावत् शंखपाल। भूतानंद सूत्र में भी इसी प्रकार है जैसे कालवाल तथा अन्य के हैं। केवल तीसरे के स्थान पर चतुर्थ वाच्य है। दक्षिण नागकुमार के इंद्र धरण के लोकपाल की अग्रमहिषियां जिस नाम की होती हैं, वैसी ही सभी दक्षिण के लोकपालों की है। वेणुदेव, हरिकांत, अग्निशिख, पूर्ण, जलकांत, अमितगति, वेलंब, घोष नाम के आठों इंद्रों के जो लोकपाल सूत्र में बतलाए गए हैं उन सबके भी (उसी रूप में होती हैं।) जैसे उत्तर दिशा के नागराज भूतानंद की अग्रमहिषियां होती हैं वैसे ही उत्तर दिशा के शेष आठों इंद्रों—वेणुदालि, हरिस्सह, अग्निमानव, विशिष्ट, जलप्रभा, अमितवाहन, प्रभञ्जन, महाघोष नाम के जो लोकपाल हैं उनकी अग्रमहिषियां भी उसी रूप में होती हैं। इसे ही 'जहा धरणस्स' इत्यादि सूत्र के द्वारा कहा गया है।
सू. 183-185—चत्तारि....णवणीतं।
(टी.) उक्तं सचेतनानामन्तरम्, अथवान्तराधिकारा-देवाचेतनविशेषाणां विकृतीनां गोरस-स्नेह-महत्त्वलक्षण-मन्तरं सूत्रत्रयेणाह—चत्तारीत्यादि, गवां रसो गोरसः, व्युत्पत्तिरेवेयं गोरसशब्दस्य, प्रवृत्तिस्तु महिष्यादीनामपि दुग्धादिरूपे रसे, विकृतयः शरीर-मनसोः प्रायो विकारहेतुत्वादिति, शेषं प्रकटम्, नवरं सर्प्पिः घृतम्, नवनीतं म्रक्षणम्। स्नेहरूपा विकृतयः स्नेहविकृतयः, वसा अस्थिमध्यरसः। महाविकृतयो महारसत्वेन महाविकार-कारित्वात्, महतः सत्त्वोपघातस्य कारणत्वाच्चेति, इह विकृतिप्रस्तावद् विकृतयो वृद्धगाथाभिः प्ररूप्यन्ते—
सचेतन के अंतर को कहा गया। यहां अंतर के अधिकार से अचेतन विशेष विकृति गोरस, स्नेह लक्षण रूप अंतर को तीन सूत्रों से कहा है—'चत्तारि इत्यादि'। यह गोरस शब्द की व्युत्पत्ति है—गायों का रस गोरस है। प्रवृत्ति आदि की दृष्टि से महिषी आदि का दूध भी रस है। प्रायः शरीर और मन के विकार का हेतु होने से वह विकृति है। शेष स्पष्ट है। सर्पि अर्थात् घृत है। नवनीत स्निग्ध होता है। स्नेह रूप विकृति स्नेह विकृति है। वसा अस्थि का मध्य रस है। महाविकृतियां महारस से महाविकार की हेतु हैं और वे महासत्त्व के उपघात की हेतु हैं। यहां विकृति के प्रसंग में पूर्वाचार्यों की गाथाओं द्वारा विकृति की प्ररूपणा इस प्रकार की गई है—
खीरं दहि णवणीयं घयं तहा तेल्लमेव गुड मज्जं।
महु मंसं चेव तहा ओगाहिमगं च दसमा उ।।
गोमहिसुट्टिपसूणं एलगखीराणि पंच चत्तारि।
दहिमाइयाइं जम्हा उट्टीणं ताणि णो हुंति।।
दूध, दही, मक्खन, घृत, तैल, गुड़, मद्य, मधु (शहद), मांस, उद्ग्राहिक—ये विगय के दस प्रकार हैं।
गाय, भैंस, ऊंटनी, घोड़ी और भेड़—इन पांचों का दूध होता है। ऊंटनी के दूध को छोड़ शेष चार का दही होता है।
चत्तारि होंति तेल्ला तिल-अयसि-कुसुंभ-सरिसवाणं च।
विगईओ सेसाइं डोलाईणं न विगईओ।।
दवगुल-पिंडगुला दो मज्जं पुण कट्ठ-पिट्ठनिप्फन्नं।
मच्छिय-कोत्तिय-भामरभेयं च तिहा महुं होई।।
चार प्रकार के तैल होते हैं—तिल, अतसी, कुसुम और सरसों—ये चार विगय हैं। शेष महुआ आदि विगय नहीं है।
द्रव गुड़ और पिंड गुड़—ये गुड़ के दो प्रकार हैं।
मद्य के दो रूप हैं—काष्ठ पिष्ट निष्पन्न और सिधु सूरा रूप। मधु विकृति तीन प्रकार की है—माक्षिक, पोत्तिक और भ्रमर रूप।
जल-थल-खहयरमंसं चम्मं च ससोणियं तिहेयं पि।
आइल्ल तिन्नि चलचल ओगाहिमगं च विगईओ।।
जलचर, स्थलचर, खेचर का मांस, शोणित और चर्म ये तीनों ही विकृति है। आद्य तीनों चलचल और उद्ग्राहिमक विकृतियां हैं।
आदिमानि त्रीणि चलचल त्ति पक्वानि विकृतिरित्यर्थः,
आदिम तीनों चलचल अर्थात् पक्व विकृतियां हैं।
सेसा न होंति विगई अजोगवाहीण ते उ कप्पंती।
परिभुज्जंति न पायं जं निच्छयओ न नज्जंति।।
चतुर्थ से ले विकृतियां नहीं होती हैं। अयोगवाही साधुओं के लिए (सामान्यतः जो निर्विकृतिक परिभोजी हैं) ये कल्पनीय हैं तथापि वे इस कारण से इनका परिभोग नहीं करते हैं।
एगेण चेव तवओ पूरिज्जति पूयएण जो ताओ।
बीओ वि स पुण कप्पइ निव्विगई लेवडो नवरं।।
(पञ्चव. 371-377)
एक ही तवे पर जो पूआ भरा जाता है (बनाया जाता है) उसके बाद दूसरा बनाया जाने के बाद वह निर्विकृतिक के लिए कल्पनीय है क्योंकि वह लेपकृत नहीं है।
जाता है) उसके बाद दूसरा बनाया जाने के बाद वह निर्विकृतिक के लिए कल्पनीय है क्योंकि वह लेपकृत नहीं है।
सू. 186,187—चत्तारि.....अगुत्तिंदिया।
(टी.) अचेतनान्तराधिकारादेव गृहविशेषान्तरं दृष्टान्ततयाऽभिधित्सुः पुुरुषस्त्रियोश्चान्तरं दार्ष्टान्तिकतया अभिधातुकामः सूत्रचतुष्टयमाह—चत्तारि कूडेत्यादि, कूटानि शिखराणि स्तूपिकाः, तद्वन्त्यगाराणि गेहानि, अथवा कूटं सत्त्वबन्धनस्थानम्, तद्वदगाराणि कूटागाराणि, तत्र गुप्तं प्राकारादिवृत्तं भूमिगृहादि वा पुनर्गुप्तं स्थगितद्वारतया पूर्वकालापरकालापेक्षया वेति, एवमन्येऽपि त्रयो भङ्गा बोद्धव्याः, पुरुषस्तु गुप्तो नेपथ्यादिना-ऽन्तर्हितत्वेन पुनर्गुप्तो गुप्तेन्द्रियत्वेन, अथवा गुप्तः पूर्वं पुनर्गुप्तोऽधुनापीति, विपर्यय ऊह्यः।
अचेतन के अधिकार से गृह विशेष के अन्तर को दृष्टान्त से कहने के अभीप्सु दार्ष्टान्तिक रूप से स्त्री-पुरुष के अन्तर को सूत्र चतुष्ट्य से कहते हैं—'चत्तारि कूडेत्यादि'। कूट—शिखर—स्तूपिका, ऐसे घर जिनके कूट होते हैं वे कूटागार हैं। अथवा कूट—प्राणियों को बांधने का स्थान, उस प्रकार के घर जो हैं वे कूटागार हैं। गुप्त अर्थात् परकोटे आदि से घिरा हुआ अथवा भूमिगृह आदि अथवा गुप्त अर्थात् पूर्वकाल तथा अपरकाल की अपेक्षा जिसका द्वार बन्द कर दिया गया है। इसी प्रकार से अन्य तीन विकल्प जानने चाहिए। पुरुष पर्दे आदि से ढका हुआ गुप्त है तथा इन्द्रियों से गुप्त भी गुप्त है। अथवा पहले भी गुप्त, वर्तमान में भी गुप्त। इसका प्रतिपक्ष विमर्शनीय है।
तथा कूटस्येव आकारो यस्याः शालाया गृहविशेषस्य सा तथा, अयं च स्त्रीलिङ्गदृष्टान्तः, स्त्रीलक्षण-दार्ष्टान्तिकार्थसाधर्म्यवशात्, तत्र गुप्ता परिवारावृता गृहान्तर्गता वस्त्राच्छादिताङ्गा गूढस्वभावा वा गुप्तेन्द्रिया तु निगृहीतानौचित्यप्रवृत्तेन्द्रिया, एवं शेषभङ्गा ऊह्याः।
जिस शाला—गृहविशेष का आकार कूट की तरह है वे कूटागार शाला है। यह स्त्रीलिंग दृष्टान्त है। यह स्त्रीलक्षण दार्ष्टान्तिक के अर्थ साधर्म्य के हेतु से है। गुप्त—परिवार से आवृत्त, गृहान्तर्गत—वस्त्र से आच्छादित अंग वाली अथवा गूढ़ स्वभाववाली। गुप्तेन्द्रिया—अनौचित्य प्रवृत्त इन्द्रियों का संयम। इसी तरह शेष विकल्प विमर्शनीय है।
सू. 188—चउव्विहा....भावोगाहणा।
(टी.) अनन्तरं गुप्तेन्द्रियत्वमुक्तम् इन्द्रियाणि चावगाहनाश्रयाणीत्यवगाहनानिरूपणसूत्रम्, अवगाहन्ते आसते यस्याम् आश्रयन्ति वा यां जीवाः साऽवगाहना शरीरम्, द्रव्यतोऽवगाहना द्रव्यावगाहना, एवं सर्वत्र, तत्र द्रव्यतोऽनन्तद्रव्या, क्षेत्रतोऽसङ्ख्येयप्रदेशावगाढा, कालतोऽसङ्ख्येयसमयस्थितिका, भावतो वर्णाद्यनन्त-गुणेति, अथवाऽवगाहना विवक्षितद्रव्यस्याधारभूता आकाशप्रदेशाः, तत्र द्रव्याणामवगाहना द्रव्यावगाहना, क्षेत्रमेवावगाहना क्षेत्रावगाहना, कालस्यावगाहना समयक्षेत्रलक्षणा कालावगाहना, भाववतां द्रव्याणामवगाहना भावावगाहना भावप्राधान्यादिति। आश्रयणमात्रं वाऽवगाहना, तत्र द्रव्यस्य पर्यायैरवगाहनाऽऽश्रयणं द्रव्यावगाहना, एवं क्षेत्रस्य कालस्य भावानां द्रव्येणेति, अन्यथा वोपयुज्य व्याख्येयमिति।
अनन्तर सूत्र में गुप्त इन्द्रियत्व के विषय में कहा गया। इन्द्रियां अवगाहना आश्रय हैं अतः अवगाहना निरूपण सूत्र कहते हैं—जिसमें जीव रहते हैं, आश्रय लेते हैं वह अवगाहना शरीर है। द्रव्य दृष्टि से अवगाहना द्रव्य अवगाहना है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए। द्रव्य दृष्टि से द्रव्य अनन्त हैं। क्षेत्र दृष्टि से असंख्य प्रदेशों में अवगाहित हैं। काल से असंख्य समय की स्थितिवाले हैं। भाव से वे वर्ण आदि अनन्त गुणवाले हैं।
अथवा अवगाहना विवक्षित क्षेत्र के आधारभूत आकाश प्रदेश हैं। द्रव्यों की अवगाहना द्रव्य अवगाहना है। अवगाहना क्षेत्र ही क्षेत्र अवगाहना है। काल की अवगाहना समय क्षेत्र लक्षण कालावगाहना है। भाववान् द्रव्यों की अवगाहना भाव अवगाहना है। अथवा आश्रयण ही अवगाहना है। द्रव्य का पर्यायों द्वारा अवगाहना—आश्रय लेना द्रव्य अवगाहना है। इसी प्रकार क्षेत्र, काल, और भावों का द्रव्यों से अवगाहना क्षेत्र आदि अवगाहना है। अथवा अन्यथा उपयोग करके व्याख्येय है।
सू. 189—चत्तारि....दीवसागरपण्णत्ती।
(टी.) अवगाहनायाश्च प्ररूपणा प्रज्ञप्तिष्विति तच्चतुःस्थानकसूत्रम्, तत्र प्रज्ञाप्यन्ते प्रकर्षेण बोध्यन्ते अर्था यासु ताः प्रज्ञप्तयः, अङ्गानि आचारादीनि, तेभ्यो बाह्याः अङ्गबाह्याः, यथार्थाभिधानाश्चैताः कालिकश्रुतरूपाः, तत्र सूरप्रज्ञप्ति-जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ती पञ्चम-षष्ठाङ्गयोरुपाङ्गभूते, इतरे तु प्रकीर्णकरूपे इति, व्याख्याप्रज्ञप्तिरस्ति पञ्चमी केवलं साऽङ्गप्रविष्टेत्येताश्चतस्र उक्ताः।
अवगाहना की प्ररूपणा प्रज्ञप्ति सूत्रों में है। अतः चतुःस्थानक के अनुपात से प्रज्ञप्ति सूत्र इस प्रकार हैं। जिसमें अर्थ—पदार्थ प्रज्ञापित होते हैं, अर्थ का प्रकृष्ट बोध होता है वे प्रज्ञप्ति हैं। आचार आदि अंग हैं। उनके अतिरिक्त अंग बाह्य हैं। ये यथार्थाभिधान रूप कालिकश्रुतरूप हैं। सूर्यप्रज्ञप्ति और जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति (क्रमशः) पांचवें तथा छट्ठे उपांग के रूप में हैं। दो अन्य प्रकीर्णक रूप हैं। व्याख्या प्रज्ञप्ति पंचम (प्रज्ञप्ति) है।
।।चउट्ठाणस्स पढमो उद्देसो।।
किंतु वह अंगप्रविष्ट रूप होने से प्रज्ञप्तियां चार कही गई हैं।
।। इति चतुःस्थानकस्य प्रथमोद्देशकः समाप्तः।।
चतुःस्थानक का प्रथम उद्देशक संपन्न।।
अथ द्वितीय उद्देशकः
द्वितीय उद्देशक
सू. 190-193—चत्तारि....इंदियअपडिसंलीणे।
(टी.) व्याख्यातश्चतुःस्थानकस्य प्रथमोद्देशकोऽधुना द्वितीय आरभ्यते, अस्य चायं पूर्वेण सहाभिसम्बन्धः-अनन्तरोद्देशके जीवादिद्रव्य-पर्यायाणां चतुःस्थानक-मुक्तमिहापि तेषामेव तदेवोच्यत इत्येवंसम्बन्ध-स्यास्योद्देशकस्येदमादिसूत्रचतुष्टयम्—चत्तारि पडि-संलीणे-त्यादि, अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायमभिसम्बन्धः—अनन्तरसूत्रे प्रज्ञप्तय उक्ताः, ताश्च प्रतिसंलीनैरेव बुध्यन्त इति प्रतिसंलीनाः सेतराः अनेनाभिधीयन्त इत्येवंसम्बन्धमिदं सुगमम्, नवरं क्रोधादिकं वस्तु वस्तु प्रति सम्यग्लीना निरोधवन्तः प्रतिसंलीनाः, तत्र क्रोधं प्रति उदयनिरोधेनोदयप्राप्तविफलीकरणेन च प्रतिसंलीनः क्रोधप्रतिसंलीनः, उक्तं च—
चतुःस्थान का प्रथम उद्देशक परिसंपन्न हुआ। संप्रति दूसरा उद्देशक प्रारंभ हो रहा है। इसका पूर्व उद्देशक से यह अभिसंबंध है—अनन्तर उद्देशक में जीव आदि द्रव्य और पर्यायों के चार स्थान कहे गए। यहां भी उनका (जीव द्रव्य-पर्याय का) उसी प्रकार कथन करते हैं। इस प्रकार परस्पर संबद्ध इस उद्देशक के चार आदि सूत्र हैं। पूर्व उद्देशक के आखिरी सूत्र में प्रज्ञप्तियां कही गई हैं। वे प्रतिसंलीन के ही जानी जाती हैं। अतः प्रतिसंलीन और उसके विपरीत अप्रतिसंलीन है। यह उनका परस्पर अभिसंबंध है। यह सुगम है। क्रोध आदि वस्तु, वस्तु के प्रति सम्यक् लीन—निरोध करने वाले प्रतिसंलीन हैं। क्रोध के उदय से और उदय प्राप्त क्रोध को विफल करने से प्रतिसंलीन है, वह क्रोध प्रतिसंलीन है। कहा भी है—
उदयस्सेव निरोहो उदयप्पत्ताण वाऽफलीकरणं
जं एत्थ कसायाणं कसायसंलीणया एसा।।
( )
जिससे इन कषायों के उदय का निरोध हो एवं उदय प्राप्त का विफलीकरण हो, वह कषाय संलीनता है।।
कुशलमनउदीरणेनाऽकुशलमनोनिरोधेन च मनः प्रतिसंलीनं यस्य स मनसा वा प्रतिसंलीनो मनःप्रतिसंलीनः, एवं वाक्कायेन्द्रियेष्वपि, नवरं शब्दादिषु मनोज्ञा-ऽमनोज्ञेषु राग-द्वेषपरिहारी इन्द्रियप्रतिसंलीन इति, अत्र गाथा—
कुशल मन की उदीरणा तथा अकुशल मन के निरोध से जिसका मन प्रतिसंलीन है अथवा जो मन से, प्रतिसंलीन है, वह मनः प्रतिसंलीन है। वाणी, काय और इन्द्रियों में भी (प्रतिसंलीनता) इसी प्रकार है। तथापि इन्द्रिय प्रतिसंलीन वह है जो मनोज्ञ-अमनोज्ञ शब्द आदि में राग-द्वेष का परिहार करता है। यहां गाथा इस प्रकार है—
अपसत्थाण निरोहो जोगाणमुदीरणं च कुसलाणं।
कज्जम्मि य विही गमणं जोगे संलीणया भणिया।।
अप्रशस्त योगों का निरोध, कुशल कार्यों में योगों का उदीरण और विधि पूर्वक गमन योग प्रतिसंलीनता है।
सद्देसु य भद्दय-पावएसु सोयविसयमुवगएसु।
तुट्ठेण व रुट्ठेण व समणेण सया न होयव्वं।।
( )
कर्ण विषय गत अच्छे और बुरे शब्दों में मुनि को सदा तुष्ट और रुष्ट नहीं होना चाहिए।
एवं शेषेन्द्रियेष्वपि वक्तव्या इति। एवं मनःप्रभृतिभिरसंलीनो भवति विपर्ययादिति।
शेष इन्द्रियों का भी इसी प्रकार वक्तव्य है। इसी प्रकार विपर्यय (प्रतिसंलीन न होने) से मन आदि असंलीन होता है।
सू. 194-210—चत्तारि....अदीणपरियाले।
(टी.) असंलीनमेव प्रकारान्तरेण सप्तदशभि-श्चतुर्भङ्गीरूपैर्दीनसूत्रैराह—दीनो दैन्यवान् क्षीणोर्जितवृत्तिः पूर्वं पश्चादपि दीन एव, अथवा दीनो बहिर्वृत्त्या पुनर्द्दीनोऽर्न्वृत्त्येत्यादिश्चतुर्भङ्गी, तथा दीनो बहिर्वृत्त्या म्लानवदनत्वादिगुणयुक्तशरीरेणेत्यर्थः, एवं प्रज्ञासूत्रं यावदादिपदं व्याख्येयम्, दीनपरिणतः अदीनः सन् दीनतया परिणतोऽर्न्वृत्त्यादिश्चतुर्भङ्गी 2, तथा दीनरूपो मलिनजीर्णवस्त्रादिनेपथ्यापेक्षया 3, तथा दीनमनाः स्वभावत एवानुन्नतचेताः 4, दीनसङ्कल्प उन्नतचित्त-स्वाभाव्येऽपि कथञ्चिद्दीनविमर्शः 5, तथा दीनप्रज्ञः हीनसूक्ष्मार्थालोचनः 6, तथा दीनश्चित्तादिभिरेवमुत्तर-त्राप्यादिपदम्, तथा दीनदृष्टिर्विच्छायचक्षुः 7, तथा दीनशीलसमाचारः हीनधर्म्मानुष्ठानः 8, तथा दीनव्यवहारो हीनान्योन्यदान-प्रतिदानादिक्रियः हीनविवादो वा 9, तथा दीनपराक्रमो हीनपुरुषकार इति 10, तथा दीनस्येव वृत्तिः वर्त्तनं जीविका यस्य स दीनवृत्तिः 11, तथा दीनं दैन्यवन्तं पुरुषं दैन्यवद्वा यथा भवति तथा याचत इत्येवंशीलो दीनयाची, दीनं वा यातीति दीनयायी, दीना वा हीना जातिरस्येति दीनजातिः 12, तथा दीनवद्दीनं वा भाषते दीनभाषी 13, दीनवदवभासते प्रतिभाति अपभाषते वा याचत इत्येवंशीलो दीनावभासी दीनापभाषी वा 14, तथा दीनं नायकं सेवत इति दीनसेवी 15, तथा दीनस्येव पर्यायः अवस्था प्रव्रज्यादिलक्षणो यस्य स दीनपर्यायः 16, दीनपरियाले त्ति दीनः परिवारो यस्य स तथा 17, सव्वत्थ चउभंगो त्ति सर्वसूत्रेषु चत्वारो भङ्गा द्रष्टव्या इति।
प्रकारांतर से असंलीन को ही चतुर्भंगी रूप में सतरह सूत्रों से कहा है। दीन, दैन्ययुक्त जिसकी अर्जनवृत्ति क्षीण है। वह पहले और बाद में भी दीन ही है। अथवा बहिर्वृत्ति से दीन पुनः अन्तर्वृत्ति से दीन इत्यादि चतुर्भंगी है। अथवा बहिर्वृत्ति से दीन अर्थात् म्लानवदनता आदि गुणयुक्त शरीर से (दीन)। इसी प्रकार 'यावत्' आदि पद से प्रज्ञासूत्र व्याख्येय है। दीन परिणत—अदीन होकर भी दीन रूप से परिणत अन्तर्वृत्ति आदि चतुर्भंगी है। दीन रूप—मलिन जीर्ण वस्त्र आदि रूप बदलने की अपेक्षा। तथा दीन मन—स्वभाव से ही दीन चित्त। दीनसंकल्प—स्वभाव से उन्नत चित्त होने पर भी किसी तरह दीनता से चिंतन करनेवाला। दीनप्रज्ञ—सूक्ष्म अर्थ के आलोचन की क्षमता से हीन। तथा दीन चित्त आदि से ही उत्तर में भी आदि पद है। दीनदृष्टि—धुंधली दृष्टि (निष्प्रभ दृष्टि), दीन शील समाचार—हीन धर्मानुष्ठान। दीन व्यवहार—अन्योन्य आदान-प्रतिदान आदि क्रिया से हीन अथवा हीन विवाद। दीनपराक्रम—हीन पुरुषकार। दीनवृत्ति—दीन की भांति जिसकी वृत्ति या आजीविका है वह दीनवृत्ति है। दीनयाची—दैन्यवान पुरुष अथवा दैन्यवान जैसा होता है, वैसे जो याचना करता है वैसा भाववाला दीनयाची है। अथवा जो दीन की भांति जाता है वह दीनयायी है। दीनजाति—जिसकी दीन अथवा हीन जाति है वह दीनजाति है। दीनभाषी—जो दीन की तरह बोलता है अथवा दीन बोलता है, वह दीनभाषी है। दीनावभाषी—जो दीन की भांति प्रतीत होता है, बोलता (अपभाषण करता है अथवा याचना करता है, वह दीनावभाषी अथवा दीनापभाषी है। तथा दीनसेवी—जो दीन नायक की सेवा करता है वह दीनसेवी है। दीनपर्याय—जिसकी पर्याय, अवस्था—प्रव्रज्यालक्षण दीन की तरह है वह दीन पर्याय है। दीनपरियाल—जिसका परिवार दीन है, वह दीन परियाल है। सर्वत्र चतुर्भंग अर्थात् सभी सूत्रों में चार भंग (विकल्प) द्रष्टव्य है।
सू. 211-228—चत्तारि.....अणज्जभावे।
(टी.) पुरुषजाताधिकारवत्येवेयमष्टादशसूत्री गतार्था नवरम्, आर्यो नवधा, यदाह—
पुरुष अधिकार की तरह यह अष्टादशसूत्री गतार्थक है तथापि आर्य के नव प्रकार है। जैसे कहा है—
खेत्ते जाई कुल कम्म सिप्प भासाए नाणचरणे य।
दंसणआरिय णवहा मेच्छा सग-जवण-खसमाइ।।
( )
क्षेत्र, जाति, कुल, कर्म, शिल्प, भाषा, ज्ञान, आचरण और दर्शन—ये नौ प्रकार के आर्य हैं। म्लेच्छ शक, यवन आदि हैं।
तत्र आर्यः क्षेत्रतः पुनरार्यः पापकर्मबहिर्भूतत्वेनाऽपाप इत्यर्थः, एवं सप्तदश सूत्राणि नेयानि। तथा आर्यभावः क्षायिकादिज्ञानादियुक्तः अनार्यभावः क्रोधादिमानिति।
यहां आर्य अर्थात् क्षेत्र की दृष्टि से आर्य और पाप कर्म से बाह्य होने से अपाप (पाप रहित) है। इसी प्रकार सतरह सूत्र ज्ञेय हैं। आर्यभाव का तात्पर्य है—क्षायिक आदि, ज्ञान आदि से युक्त तथा अनार्यभाव—क्रोध आदि युक्त।
सू. 229-240—चत्तारि....संकिण्णमण्णे।
(टी.) पुरुषजातप्रकरणमेव दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिका-र्थोपेतमा विकथासूत्रादभिधीयते, पाठसिद्धं चैतत्, नवरम् ॠषभा बलीवर्द्दाः, जातिः गुणवन्मातृकत्वम्, कुलं गुणवत्पितृकत्वम्, बलं भारवहनादिसामर्थ्यम्, रूपं शरीरसौन्दर्यमिति, पुरुषास्तु स्वयं भावयितव्याः 2, अनन्तरदृष्टान्तसूत्राणि तु सपुरुषदार्ष्टान्तिकानि जात्यादीनि चत्वारि पदानि भुवि विन्यस्य षण्णां द्विकसंयोगानां जाइसंपन्ने नो कुलसंपन्ने इत्यादिना स्थानभङ्गकक्रमेण षडेव चतुर्भङ्गिकाः कृत्वा समवसेयानि।
पुरुष प्रकरण ही दृष्टांत और दार्ष्टान्तिक अर्थ से युक्त विकथा सूत्र से कहते हैं। यह पाठ सिद्ध है। ॠषभ—अधिक शक्ति युक्त, जाति—मातृपक्ष के गुण, कुल—पितृपक्ष के गुण, बल—भारवहन आदि का सामर्थ्य, रूप—शरीर का सौंदर्य। पुरुष इस प्रकार भावनीय है। अनंतर दृष्टांतसूत्र पुरुष दार्ष्टान्तिक सूत्रों सहित जाति आदि चार पदों का विन्यास करके छह द्विकसंयुक्त—'जाति संपन्न किन्तु कुल संपन्न नहीं' इत्यादि स्थानभंग क्रम से छह ही चतुर्भंगी करके ज्ञातव्य हैं।
हस्तिसूत्रे भद्रादयो हस्तिविशेषा वक्ष्यमाणलक्षणा वनादिविशेषिताश्च, यदाह—
हस्तिसूत्र में भद्र आदि हस्ति विशेष, वन आदि से विशेषित और वक्ष्यमाण लक्षण वाले हैं। जैसे कहा है—
भद्रो मन्दो मृगश्चेति विज्ञेयास्त्रिविधा गजाः।
वनप्रचार सारूप्य सत्त्वभेदोपलक्षिताः।।
( )
भद्र, मन्द और मृग—ये तीन प्रकार के गज विज्ञेय हैं। जो वनप्रचार, सारूप्य एवं सत्त्वभेद से उपलक्षित हैं।
तत्र भद्रो हस्ती भद्र एव धीरत्वादिगुणयुक्तत्वात्, मन्दो मन्द एव धैर्य-वेगादिगुणेषु मन्दत्वात्, मृगो मृग एव तनुत्व-भीरुत्वादिना, सङ्कीर्णः किञ्चिद् भद्रादिगुणयुक्तत्वात् सङ्कीर्ण एवेति, पुरुषोऽप्येवं भावनीयः, उत्तरसूत्राणि तु चत्वारि सदार्ष्टान्तिकानि भद्रादिपदानि चत्वारि तदधः क्रमेण चत्वार्येव भद्रमनः-प्रभृतीनि च विन्यस्य भद्दे नामं एगे भद्दमणे इत्यादिना क्रमेण समवसेयानि, तत्र भद्रो जात्याकाराभ्यां प्रशस्तस्तथा भद्रं मनो यस्याथवा भद्रस्येव मनो यस्य स तथा, धीर इत्यर्थः, मन्दं मन्दस्येव वा मनो यस्य स तथा, नात्यन्तधीरः, एवं मृगमना भीरुरित्यर्थः, संकीर्णमना भद्रादिचित्रलक्षणोपेतमना विचित्रचित्त इत्यर्थः पुरुषास्तु वक्ष्यमाणभद्रादि-लक्षणानुसारेण प्रशस्ताप्रशस्तस्वरूपा मन्तव्या इति।
| भ | मं | मृ | सं |
| भम | मंम | मिम | संम |
भद्र हाथी—भद्र की तरह धैर्य आदि गुणों से युक्त। मंद मंद की तरह मंद—धैर्य, वेग आदि गुणों में मंद होने से, मृग मृग की तरह दुबला और भीरु। संकीर्ण—कुछ भद्र आदि गुणों से युक्त संकीर्ण ही। पुरुष भी इसी प्रकार भावनीय है। सदार्ष्टान्तिक चारों उत्तर सूत्र भद्र आदि पदों को उसके अधःक्रम से चारों ही भद्रमन आदि को विन्यस्त कर 'भद्रे नाम एके, भद्र मने' आदि क्रम से ज्ञातव्य है। भद्र जाति और आकार से प्रशस्त तथा जिसका मन भद्र है, वह अथवा भद्र की तरह जिसका मन है वह धीर है। मंद की तरह जिसका मन मंद है वह मंद मन है जो अत्यंत धीर नहीं है। तथा मृगमना का अर्थ है भीरु। संकीर्णमना—भद्र आदि विचित्र लक्षणोपेत मनवाले विचित्रचित्त अर्थ है। वक्ष्यमाण भद्र आदि लक्षणों के अनुसार पुरुष का प्रशस्त-अप्रशस्त स्वरूप ज्ञातव्य है।
भद्रादिलक्षणमिदम्—महु गाहा, मधुगुटिकेव क्षौद्रवटिकेव पिङ्गले पिङ्गे अक्षिणी लोचने यस्य स तथा, अनुपूर्वेण परिपाट्या सुष्ठु जातः उत्पन्नो यः सोऽनुपूर्वसुजातः, स्वजात्युचितकालक्रमजातो हि बल-रूपादिगुणयुक्तो भवति स चासौ दीर्घलाङ्गूलश्च दीर्घपुच्छ इति स तथा, अनुपूर्व्वेण वा स्थूल-सूक्ष्म-सूक्ष्मतरलक्षणेन सुजातं दीर्घं लाङ्गूलं यस्य स तथेति, पुरतः अग्रभागे उदग्रः उन्नतः, तथा धीरः अक्षोभः, तथा सर्वाण्यङ्गानि सम्यक् प्रमाणलक्षणोपेतत्वेन आहितानि व्यवस्थितानि यस्य स सर्वाङ्गसमाहितो भद्रो नाम गजविशेषो भवतीति।
भद्र आदि का लक्षण यह है, मधुगाथा—मधु गुटिका—क्षुद्रगुटिका की तरह जिसकी आंखें भूरी है वह तथा नियमित से जो उत्पन्न हुआ है वह अनुपूर्वसुजात है। स्वजाति में उचित कालक्रम से उत्पन्न ही बल, रूप आदि गुणयुक्त होता है। पूंछ दीर्घ होने से दीर्घपुच्छ है। अथवा क्रमशः जिसकी पूंछ स्थूल, सूक्ष्म, सूक्ष्मतर लक्षण से सुजात दीर्घ लांगूल है वह, पुरतः—अग्रभाग में उन्नत तथा धीर—अक्षोभ, जिसके सब अंग प्रमाण और लक्षण से युक्त, व्यवस्थित होते हैं वह सर्वांग समाहित भद्रनामक गजविशेष है।
चल गाहा, चलं श्लथं बहलं स्थूलं विषमं वलियुक्तं चर्म्म यस्य स तथा, स्थूलशिराः, स्थूलकेन पेएण त्ति पेचकेन पुच्छमूलेन युक्तः, स्थूलनख-दन्त-वालो हरिपिङ्गल-लोचनः सिंहवत् पिङ्गाक्षो मन्दो गजविशेषो भवतीति।
जिसकी चमड़ी शिथिल, स्थूल और झुर्रियों युक्त है, जिसका सिर और पुच्छ मूल स्थूल है, जिसके नख, दांत और केश स्थूल होते हैं, जिसकी आंखें सिंह की तरह भूरी-पीली होती है वह हाथी मंद कहा जाता है।
तणुगाहा, तनुकः कृशः तनुग्रीवः तनुत्वक् तनचर्म्मा तनुकदन्तनखवालः, भीरुः भयशीलः स्वभावतः, त्रस्तो भयकारणवशात् स्तब्धकर्णकरणादिलक्षणोपेतो भीत एव, उद्विग्नः कष्टविहारादावुद्वेगवान्, स्वयं त्रस्तः परानपि त्रासयतीति त्रासी च भवेन्मृगो नाम गजभेद इति, एएसिं गाहा, भद्दो गाहा कण्ठ्ये। तथा—
जिसका शरीर, ग्रीवा, त्वचा, नख, दांत और केश पतले होते हैं, जो स्वभाव से भीरु, भय के कारण त्रस्त, जिसके कान, सूंड आदि स्तब्ध होते हैं, वह भीत ही है। उद्विग्न—कष्टपूर्ण विहार से जो उद्वेगयुक्त है। जो स्वयं त्रस्त हो दूसरों को त्रास पैदा करता है वह मृग नाम का गज विशेष है। ये दोनों गाथाएं स्पष्ट हैं। तथा—
दंतेहि हणइ भद्दो मंदो हत्थेण आहणइ हत्थी।
गत्ताधरेहि य मिओ संकिन्नो सव्वओ हणइ।।
( )
भद्र हाथी दांतों से प्रहार करता है। मंद हाथी सूंड से प्रहार करता है। मृग हाथी शरीर से प्रहार करता है। संकीर्ण हाथी पूरे शरीर से प्रहार करता है।
सू. 241-250—चत्तारि....भवंति।।
(टी.) अनन्तरं संकीर्णः सङ्कीर्णमना इत्यत्र मनः-स्वरूपमुक्तम्, अथ वाचः स्वरूपभणनाय विकथाकथा-प्रकरणमाह, सुगमम्, नवरं विरुद्धा संयमबाधकत्वेन कथा वचनपद्धतिर्विकथा, ततः स्त्रीणां स्त्रीषु वा कथा स्त्रीकथा, इयं च कथेत्युक्तापि स्त्रीविषयत्वेन संयम-विरुद्धत्वाद्विकथेति भावनीयेति,एवं भक्तस्य भोजनस्य, देशस्य जनपदस्य, राज्ञो नृपस्येति। ब्राह्मणीप्रभृती-नामन्यतमाया या प्रशंसा निन्दा वा सा जात्या जातेर्वा कथेति जातिकथा, यथा—
अनंतर सूत्र में संकीर्ण और संकीर्णमन—इस प्रकार मन का स्वरूप कहा है। संप्रति वाणी के स्वरूप का कथन करने के लिए विकथा कथा प्रकरण कहा है। यह स्पष्ट है। विरुद्ध—संयम की बाधक, कथा—वचन पद्धति विकथा है। स्त्रियों की कथा अथवा स्त्रियों में कथा स्त्रीकथा है। यह कथा होने पर भी स्त्री विषयक होने से, संयम विरुद्ध होने से विकथा भावनीय है। इसी प्रकार से भोजन, देश व राजा की कथा (ज्ञातव्य है।) ब्राह्मणी आदि अन्य किसी जाति की प्रशंसा व निंदा रूप कथा जातिकथा है। जैसे—
धिग्ब्राह्मणीर्धवाभावे या जीवन्ति मृता इव।
धन्या मन्ये जने शूद्रीः पतिलक्षेऽप्यनिन्दिताः।।
( )
पति के अभाव में मृत की तरह जीवन जीनेवाली ब्राह्मणी को धिक्कार है। मैं उस शूद्री को धन्य मानता हूं जो लाखों पतियों का वरण करने पर भी निंदित नहीं होती है।
एवम् उग्रादिकुलोत्पन्नानामन्यतमाया यत् प्रशंसादि सा कुलकथा, यथा—
इसी प्रकार से उग्र आदि किसी कुल में उत्पन्न की जो प्रशंसा आदि की जाती है वह कुलकथा है, जैसे—
अहो चौलुक्यपुत्रीणां साहसं जगतोऽधिकम्।
पत्युर्मृत्यौ विशन्त्यग्रौ याः प्रेमरहिता अपि।।
( )
चौलुक्य पुत्रियों का साहस संसार में सबसे अधिक विस्मयकारी है जो पति की मृत्यु होने पर प्रेम के बिना भी अग्नि में प्रवेश कर जाती है।
तथा अन्ध्रीप्रभृतीनामन्यतमाया रूपस्य यत् प्रशंसादि सा रूपकथा, यथा—
तथा अंध्री आदि किसी के रूप की जो प्रशंसा होती है वह रूपकथा है, जैसे—
चन्द्रवक्त्रा सरोजाक्षी सद्गी पीनघनस्तनी।
किं लाटी नो मता साऽस्य देवानामपि दुर्लभा?।।
( )
चंद्रमुखी, कमलनयना, मधुर स्वरवाली एवं पुष्ट स्तनवाली लाटदेश की स्त्री क्या उसे सम्मत नहीं है जो देवों के लिए भी दुर्लभ है।
तासामेव अन्यतमायाः कच्छाबन्धादिनेपथ्यस्य यत् प्रशंसादि या नेपथ्यकथेति, यथा—
उनमें से किसी के कच्छ, आबंध आदि नेपथ्य-परिधान की जो प्रशंसा की जाती है वह नेपथ्यकथा है, जैसे—
धिग्नारीरौदीच्या बहुवसनाच्छादिताङ्गलतिकत्वात्
यद्यौवनं न यूनां चक्षुर्मोदाय भवति सदा।।
( )
उत्तरांचल की नारी को धिक्कार है जो अपने शरीर को बहुत सारे वस्त्रों से ढक लेती है। उसका यौवन युवकों के चक्षुओं को आनंद नहीं देता है।
स्त्रीकथायां चैते दोषाः—
स्त्रीकथा में ये दोष हैं—
आय-परमोहुदीरणं उड्डाहो सुत्तमाइपरिहाणी।
बंभवयस्स अगुत्ती पसंगदोसा य गमणादी।।
(निभा. 121)
जैसे—स्त्री कथा करनेवाले स्वयं उसके तथा श्रोता के मोह की उदीरणा होती है। लोगों में उसका उड्डाह होता है। सूत्र, अर्थ आदि की हानि होती है—सूत्र, अर्थ तथा अन्य संयम योगों में समय की अल्पता रहती है। ब्रह्मचर्य असुरक्षित होता है। स्त्री कथा के प्रसंग से गमन-उन्निष्क्रमण (पुनः गृहवास में प्रवेश) आदि अनेक दोष उत्पन्न होते हैं।
उन्निष्क्रमणादय इत्यर्थः। तथा शाक-घृतादीन्येतावन्ति तस्यां रसवत्यामुपयुज्यन्तइत्येवंरूपा कथा आवापकथा, एतावन्तस्तत्र पक्वापक्वान्नभेदा व्यञ्जनभेदा वेति निर्वापकथेति, तित्तिरादीनामियतां तत्रोपयोग इत्यारम्भकथा, एतावत् द्रविणं तत्रोपयुज्यत इति निष्ठानकथेति, उक्तं च—
उन्निष्क्रमण (श्रामण्य से पलायन) आदि इसके दोष हैं। रसोई में शाक, घी आदि से संबद्ध कथा अवापकथा है। इसी प्रकार पक्व, अपक्व अन्न अथवा व्यञ्जन के भेद से निर्वाप कथा होती है। जिसमें तित्तिर (चकोर) आदि का उपयोग होता है वह कथा आरंभकथा है। इतने ही धन का उपयोग होने से यह कार्य होगा, ऐसी कथा निष्ठानकथा है। कहा भी है—
सागघयादावावो पक्कापक्को य होइ निव्वावो।
आरंभ तित्तिराई णिट्ठाणं जा सयसहस्सं।।
(निभा. 123)
साग, धृत आदि (रसोई की सामग्री) की चर्चा करना 'आवाक भक्त' कथा है। पक्व, अपक्व आदि की चर्चा करना 'निर्वाप भक्त' कथा है। तित्तिर आदि इतने मसाले से भर जाएंगे, यह चर्चा 'आरंभ भक्त' कथा है। अमुक भोज आदि में एक लाख रुपए लगें आदि निष्पत्ति की चर्चा करना निष्ठान भक्त कथा है।
इह चामी दोषाः—
भक्त कथा के ये दोष हैं—
आहारमंतरेण वि गेहीओ जायए सइंगालं।
अजिइंदिय ओदारियावाओ उ अणुन्नदोसा य।।
(निभा. 124)
भक्त कथा करनेवाले के आहार के बिना भी गृद्धि के कारण अंगार दोष लगता रहता है। लोक निंदा होती है कि ये अजितेन्द्रिय हैं तभी भक्तकथा करते रहते हैं। औदरिक हैं—उदरपूर्ति के लिए प्रव्रर्जित हुए हैं। आहारासक्ति के कारण अनुज्ञा दोष लगता है और उससे भाव प्राणातिपात, षड्कायवध की अनुमोदना होती है। भक्तकथा का प्रसंग दोष है—एषणाशुद्धि का अभाव।
तथा देशे मगधादौ विधिः विरचना भोजन-मणि-भूमिकादीनां भुज्यते वा यद्यत्र प्रथमतयेति देशविधिः, तत्कथा देशविधिकथा, एवमन्यत्रापि। नवरं विकल्पः सस्यनिष्पत्तिः वप्र-कूपादि-देवकुल-भवनादिविशेषश्चेति, छन्दो गम्यागम्यविभागो यथा लाटदेशे मातुलभगिनी गम्या अन्यत्रागम्येति, नेपथ्यं स्त्री-पुरुषाणां वेषः स्वाभाविको विभूषाप्रत्ययश्चेति। इह दोषाः—
देश—मगध आदि देशों में, विधि—विरचना, जहां सर्वप्रथम भोजन, मणि, भूमिका (मिट्टी) आदि का सर्वप्रथम भोग किया जाता है वह देश विधि है। उसकी कथा देशविधिकथा है। विकल्प—धान्य की उपज और परकोटा, कुआ, देवकुल, भवन आदि विशेष। छंद—गम्य और अगम्य विभाग अर्थात् विवाह संबंधी रीति-रिवाज। जैसे लाटदेश में मामेरी बहिन के साथ विवाह किया जाता है। अन्यत्र यह मान्य नहीं है। नेपथ्य—स्त्री-पुरुष की वेशभूषा और स्वाभाविक विभूषा आदि। इनके ये दोष हैं—
रागद्दोसुप्पत्ती सपक्ख-परपक्खओ य अहिगरणं।
बहुगुण इमो त्ति देसो सोउं गमणं च अन्नेसिं।।
(निभा. 127)
देशकथा करने से निम्न दोष प्राप्त होते हैं—देशकथा करने से विभिन्न देशों के प्रति राग-द्वेष की उत्पत्ति होती है। स्वपक्ष और परपक्ष में कलह होती है अर्थात् एक साधु एक देश की प्रशंसा करता है, दूसरा अन्य देश की। दोनों में उत्पन्न वाद-विवाद वाचिक कलह का रूप ले लेता है। अमुक देश बहुत अच्छा है, बहुत गुणवाला है, यह सुनकर अन्य मुनियों के मन में वहां जाने की इच्छा हो जाती है।
तथा अतियानं नगरादौ प्रवेशः, तत्कथा अतियानकथा, यथा—
नगर आदि में प्रवेश अतियान है। उसकी कथा अतियानकथा है। जैसे—
सियसिंधुरखंधगओ सियचमरो सेयछत्तछन्नणहो।
जणणयणकिरणसेओ एसो पविसइ पुरे राया।।
( )
श्वेत हाथी की पीठ पर बैठा हुआ, श्वेत चमर तथा श्वेत छत्र से आकीर्ण छत्रमंडल जिसका है, लोगों के नयन के लिए जो किरण समान है। वह राजा नगर में प्रवेश करता है।
एवं सर्वत्र, नवरं निर्याणं निर्गमः, तत्कथा यथा—
इस प्रकार से सर्वत्र ज्ञातव्य है। यद्यपि निर्याण निर्गमन है। उसकी कथा इस प्रकार है—
वज्जंतायोज्जममंदबंदिसद्दं मिलंतसामंतं।
संखुद्धसेन्नमुद्धुयचिंधं नयरा निवो नीइ।।
( )
जहां बंदियों के शब्द बजते हुए वाद्यों से अमंद है, जो सामंतों से मिल रहे हैं, जिनकी सेना क्षुब्ध है, ऐसा राजा नगर में जा रहा है।
बलं हस्त्यादि, वाहनं वेगसरादि, तत्कथा यथा
बल हाथी आदि, वाहन—गतिमान बाण आदि। उनकी कथा, जैसे—
हेसंतहयं गज्जंतमयगलं घणघणंतरहलक्खं।
कस्सऽन्नस्स वि सेन्नं णिन्नासियसत्तुसिन्नं भो!।।
( )
जहां लाखों घोड़ों की हिनहिनाहट, मदोन्मत्त हाथियों की गर्जना, रथों की घणघणाहट होती है, ऐसी शत्रुसेना का विनाश कर अरे! अन्य किस की यह सेना आई है।
कोशो भाण्डागारम्, कोष्ठागारं धान्यागारमिति, तत्कथा यथा—
कोश भंडारगृह है। कोष्ठागार धान्यगृह है, उसकी कथा, जैसे—
पुरिसपरंपरपत्तेण भरियविस्संभरेण कोसेणं।
णिज्जियवेसमणेणं तेण समो को निवो अन्नो?।।
( )
पुरुष परंपरा से प्राप्त (पीढ़ी दर पीढ़ी प्राप्त), परिपूर्ण कोश से भरे हुए, कुबेर को भी निर्जित करनेवाले उसके समान यह दूसरा राजा कौन है?
इह चैते दोषाः—
इसमें ये दोष हैं—
चारिय चोरा भिमरे हिय मारिय संक काउकामा वा।
भुत्ताभुतोहाणे करेज्ज वा आससपओगं।।
(निभा. 130)
1. गुप्तचर, चोर आदि होने की आशंका। 2. भुक्तभोगी अथवा अभुक्तभोगी का प्रव्रज्या से पलायन। 3. आशंसा प्रयोग—राजा आदि बनने की आकांक्षा।
भुक्तभोगोऽभुक्तभोगो वा अवधावनं कुर्यादित्यर्थः।
भुक्त भोग अथवा अभुक्तभोग से दूर रहना चाहिए, यह तात्पर्य है।
आक्षिप्यते मोहात् तत्त्वं प्रत्याकृष्यते श्रोताऽनयेत्याक्षेपणी, तथा विक्षिप्यते सन्मार्गात् कुमार्गे कुमार्गाद्वा सन्मार्गे श्रोताऽनयेति विक्षेपणी, संवेगयति संवेगं करोतीति संवेगनी संवेद्यते वा संबोध्यते संवेज्यते वा संवेगं ग्राह्यते श्रोताऽनयेति संवेदनी संवेजनी वेति, निर्विद्यते संसारादेर्निर्व्विण्णः क्रियते अनयेति निर्वेदनीति।
जिससे श्रोता मोह से दूर हो, तत्त्व के प्रति आकृष्ट होते हैं वह 'आक्षेपणी' (कथा) है। जिससे श्रोता सन्मार्ग से कुमार्ग और कुमार्ग से सन्मार्ग में प्रेषित किए जाते हैं वह 'विक्षेपणी' (कथा) है। संवेग—वैराग्य उत्पन्न करनेवाली अथवा जिससे बोध होता है अथवा जिससे श्रोता संवेग को प्राप्त होते हैं वह 'संवेदनी' अथवा 'संवेजनी' (कथा) है। श्रोता जिससे संसार से उदासीन होते हैं अथवा किए जाते हैं वह 'निर्वेदनी' कथा है।
आचारो लोचा-ऽस्नानादिः, तत्प्रकाशनेन आक्षेपणी आचाराक्षेपणीति, एवमन्यत्रापि, नवरं व्यवहारः कथञ्चिदापन्नदोषव्यपोहाय प्रायश्चित्तलक्षणः, प्रज्ञप्तिः संशयापन्नस्य श्रोतुर्मधुरवचनैः प्रज्ञापनम्, दृष्टिवादः श्रोत्रपेक्षया नयानुसारेण सूक्ष्मजीवादिभावकथनम्, अन्ये त्वभिदधाति आचारादयो ग्रन्था एव परिगृह्यन्ते, आचाराद्यभिधानादिति, अस्याश्चायं रसः—
आचार—लोच, अस्नान आदि उनका प्रकाशन करने से आचार आक्षेपणी है। इसी प्रकार अन्य भी है। तथापि 'व्यवहार' किसी प्राप्त दोष के निराकरण हेतु प्रायश्चित्त रूप है। संशय प्राप्त श्रोता को मधुर वचनों से समझाना 'प्रज्ञप्ति' है। श्रोता की अपेक्षा से नय के अनुसार सूक्ष्म जीव आदि पदार्थों का कथन 'दृष्टिवाद' है। अन्य (आचार्य) कहते हैं—आचार आदि अभिधान से इसमें आचार आदि ग्रंथ ही ग्रहण किए जाते हैं। इसका यह सार है—
विज्जाचरणं च तवो पुरिसक्कारो य समिइगुत्तीओ।
उवइस्सइ खलु जं सो कहाए अक्खेवणीय रसो।।
(द. नि. 195)
विद्या, चारित्र, तप, पुरुषार्थ, समिति तथा गुप्ति का जिस कथा में उपदेश दिया जाता है वह आक्षेपणी कथा का रस (सार) है।
स्वसमयं स्वसिद्धान्तं कथयति, तद्गुणानुद्दीपयति पूर्वम्, ततस्तं कथयित्वा परसमयं कथयति, तद्दोषान् दर्शयतीत्येका। एवं परसमयकथनपूर्वकं स्वसमयं स्थापयिता स्वसमयगुणानां स्थापको भवतीति द्वितीया। सम्मावायमित्यादि, अस्यायमर्थः—
स्वसमय—स्वसिद्धांत का कथन करते हैं। पहले उनके गुणों का उद्दीपन करते हैं फिर उन्हें कहकर परसमय का कथन करते हैं अर्थात् पर सिद्धांत के दोषों को दिखाते हैं, यह एक प्रकार है। इसी प्रकार परसमय के कथनपूर्वक स्वसमय का प्रतिपादन कर स्वसिद्धांत के गुणों का स्थापक होता है, यह द्वितीय प्रकार है। सम्यक्वाद इत्यादि—इसका अर्थ इस प्रकार है—
परसमयेष्वपि घुणाक्षरन्यायेन यो यावान् जिनागमतत्त्ववादसदृशतया सम्यग् अविपरीततत्त्वानां वादः सम्यग्वादः तं कथयति, तं कथयित्वा तेष्वेव यो जिनप्रणीततत्त्वविरुद्धत्वान्मिथ्यावादस्तं दोषदर्शनतः कथयतीति तृतीया। परसमयेष्वेव मिथ्यावादं कथयित्वा सम्यग्वादं स्थापयिता भवतीति चतुर्थी। अथवा सम्यग्वादः अस्तित्वम्, मिथ्यावादो नास्तित्वम्, तत्र आस्तिकवादिदृष्टीरुक्त्वा नास्तिकवादिदृष्टीर्भणतीति तृतीया, एतद्विपर्ययाच्चतुर्थीति।
पर सिद्धांत में भी घूणाक्षर न्याय से जो जितना जिनागम तत्त्ववाद से सदृश रूप है, सम्यक्वाद अर्थात् अविपरीत तत्त्वों का वाद उसका कथन करते हैं। उसे कहकर उसमें जो जिनप्रणीत तत्त्व से विरुद्ध मिथ्यावाद है, उसके दोषों का प्रकाशन रूप तृतीय कथा है। परसमय में ही मिथ्यावाद को कह सम्यक्वाद को स्थापित करना चतुर्थी कथा है। अथवा सम्यक्वाद का अर्थ है अस्तित्व और मिथ्यावाद का अर्थ है नास्तित्व। आस्तिकवादी दृष्टि कह जो नास्तिकवादी दृष्टि बताता है वह तृतीया है और चतुर्थी इसके विपरीत है।
इहलोको मनुष्यजन्म, तत्स्वरूपकथनेन संवेगनी इहलोकसंवेगनी, सर्वमिदं मानुषत्वमसारमधु्रवं कदलीस्तम्भसमानमित्यादिरूपा। एवं परलोकसंवेदनी देवादिभवस्वभावकथनरूपा देवा अपीर्ष्या-विषाद-भय-वियोगादिदुःखैरभिभूताः, किं पुनस्तिर्यगादय इति। आत्मशरीरसंवेगनी यदेतदस्मदीयं शरीरमेतदशुचि—कारणजातमशुचिद्वारविनिर्गतमिति न प्रतिबन्धस्थान-मित्यादिकथनरूपा, एवं परशरीरसंवेगनी, अथवा परशरीरं मृतकशरीरमिति।
इहलोक—मनुष्य जीवन, उसका स्वरूप बतलाकर संवेगनी कथा करना 'इहलोकसंवेगनीकथा' है, जैसे—यह समस्त मनुष्य जीवन असार है, अध्रुव है, कदलीस्तंभ के समान है। परलोकसंवेदनी—देव आदि भवों के स्वभाव का कथन। देव भी ईर्ष्या, विषाद, भय, वियोग आदि दुःखों से अभिभूत हैं, फिर तिर्यंच आदि का क्या? आत्मशरीरसंवेगनी—यह हमारा शरीर अशुचि कारणों से उत्पन्न है, अशुचि द्वार से निर्गत है, अतः उसका प्रतिबंध न हो, इस प्रकार कथन रूप कथा 'आत्मशरीर संवेगनी कथा' है। परशरीरसंवेगनी अथवा पर शरीर—मृतक शरीर है।
इहलोके दुश्चीर्णानि चौर्यादीनि कर्म्माणि क्रिया इहलोके दुःखमेव कर्म्मद्रुमजन्यत्वात् फलं दुःखफलं तस्य विपाकः अनुभवो दुःखफलविपाकस्तेन संयुक्तानि दुःखफल-विपाकसंयुक्तानि भवन्ति चौरादीनामिवेत्येका, एवं नारकाणामिवेति द्वितीया, आ गर्भात् व्याधि-दारिद्र्याभिभूतानामिवेति तृतीया, प्राक्कृताशुभ-कर्मोत्पन्नानां नरकप्रायोग्यं बध्नतां काक-गृध्रादीनामिव चतुर्थीति।
इहलोक में दुश्चीर्ण—चौर्य आदि कर्म इहलोक में दुःख ही (है) कर्मवृक्ष से उत्पन्न फल होने से दुःखफल है—उसका विपाक दुःखफलविपाक है। उससे संयुक्त दुःखफल विपाक संयुक्त होता है, चोर आदि की भांति। यह एक (चतुर्भंगी) है। नारकों की भांति (दुःखफल विपाक युक्त) होना दूसरी चतुर्भंगी है। गर्भ से लेकर दुःख-व्याधि-दरिद्रता से अभिभूत की भांति तृतीय चतुर्भंगी है। कौए, गीध आदि की भांति पूर्वकृत अशुभ कर्मों से उत्पन्न नरक प्रायोग्य कर्म बंध वालों को चतुर्थी चतुर्भंगी है।
इहलोए सुचिन्नेत्यादि चतुर्भङ्गी तीर्थकरदानदातृ 1 सुसाधु 2 तीर्थकर 3 देवभवस्थतीर्थकरादीना 4 मिव भावनीयेति।
इहलोक में सुचीर्ण आदि चतुर्भंगी इनकी भांति भावनीय है—यथा—1. तीर्थंकर को दान देनेवाला 2. सुसाधु 3. तीर्थंकर 4. देवभवस्थ (भावी) तीर्थंकर।
सू. 251-253—चत्तारि......दढसरीरस्स।
(टी.) उक्तो वाग्विशेषोऽधुना पुरुषजातप्रधानतया कायविशेषमाह—चत्तारि पुरिसेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं कृशः तनुशरीरः पूर्वं पश्चादपि कृश एव, अथवा कृशो भावेन हीनसत्त्वादित्वात् पुनः कृशः शरीरादिभिः, एवं दृढोऽपि विपर्ययादिति, पूर्वसूत्रार्थविशेषाश्रितमेव द्वितीयं सूत्रम्, तत्र कृशो भावतः, शेषं सुगमम्।
वाग् विशेष का वर्णन किया गया, संप्रति पुरुष प्रधानता से काय विशेष का प्रतिपादन करते हैं—चत्तारि पुरुष आदि। ये स्पष्ट हैं। तथापि कृश का अर्थ है—तनु शरीर—दुबला-पतला। पहले और बाद में भी कृश ही। अथवा भावतः बलहीन होने से कृश, पुनः शरीर आदि से भी कृश। इसी प्रकार दृढ़ भी दोनों विकल्पों से है। द्वितीय सूत्र पूर्व सूत्र के अर्थ विशेष के संदर्भ में ही है। वहां कृश भावतः है। शेष सुगम है।
कृशस्यैव चतुर्भङ्ग्या ज्ञानोत्पादमाह—चत्तारीत्यादि व्यक्तम्, किन्तु कृशशरीरस्य विचित्रतपसा भावितस्य शुभपरिणामसम्भवेन तदावरणक्षयोपशमादिभावात् ज्ञानञ्च दर्शनञ्च ज्ञानदर्शनं ज्ञानेन वा सह दर्शनं ज्ञानदर्शनं छाद्मस्थिकं कैवलिकं वा तत् समुत्पद्यते, न दृढशरीरस्य, तस्य हि उपचितत्वेन बहुमोहतया तथाविधशुभ-परिणामाभावेन क्षयोपशमाद्यभावादित्येकः, तथाऽमन्द-संहननस्याल्पमोहस्य दृढशरीरस्यैव ज्ञानदर्शनमुत्पद्यते, स्वस्थशरीरतया मनःस्वास्थ्येन शुभपरिणामभावतः क्षयोपशमादिभावात्। न कृशशरीरस्याऽस्वास्थ्यादिति द्वितीयः, तथा कृशस्य दृढस्य वा तदुत्पद्यते विशिष्टसंहननस्याल्प-मोहस्योभयथापि शुभपरिणामभावात् कृशत्व-दृढत्वे नापेक्षत इति तृतीयः, चतुर्थः सुज्ञानः।
कृश के ही चतुर्भंगी से ज्ञानोत्पाद कहते हैं—'चत्तारि' आदि। ये स्पष्ट हैं। किन्तु कृश शरीर—विचित्र (नाना प्रकार के) तप से जो भावित हैं उनके शुभ परिणामों से तदावरण क्षयोपशम आदि होने से ज्ञान और दर्शन छाद्मस्थिक अथवा कैवलिक (अवधि, मनःपर्यय अथवा केवलज्ञान) उत्पन्न होता है, दृढ़ शरीर के नहीं। क्योंकि दृढ़ शरीर बहुमोह से उपचित होने से तथाविध शुभपरिणाम का अभाव होने से क्षयोपशम आदि का अभाव होता है—यह प्रथम विकल्प है। सुदृढ़ संहनन व अल्पमोह के कारण दृढ़ शरीर के ही स्वस्थ शरीर होने से ज्ञान-दर्शन उत्पन्न होता है। मन की स्वस्थता के कारण शुभ परिणाम भाव से क्षयोपशम आदि भाव होता है। अस्वास्थ्य के कारण कृश शरीर के नहीं होता—यह द्वितीय विकल्प है। कृश अथवा दृढ़ उभय के भी विशिष्ट संहनन और अल्प मोह के होने से शुभ परिणाम की अपेक्षा विशिष्ट ज्ञानदर्शन उत्पन्न होता है। कृशत्व दृढ़त्व की अपेक्षा नहीं होता (चाहे कृशत्व हो या दृढ़त्व) यह तृतीय विकल्प है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है।
सू. 254,255—चउहिं.....समुप्पज्जेज्जा।
(टी.) ज्ञानदर्शनयोरुत्पादः उक्तोऽधुना तद्व्याघात-उच्यते, तत्र—चउहीत्यादि सूत्रं स्फुटम्, परं निर्ग्रन्थीग्रहणात् स्त्रिया अपि केवलमुत्पद्यत इत्याहेति। अस्मिन्निति अस्मिन् प्रत्यक्ष इवानन्तरप्रत्यासन्ने समये अइसेसे त्ति शेषाणि मत्यादि—चक्षुर्दर्शनादीनि अतिक्रान्तं सर्वावबोधादिगुणैर्यत्तदतिशेषमतिशयवत् केवलमित्यर्थः, समुत्पत्तुकाममपीति इहेवार्थो द्रष्टव्यः, ज्ञानादेर-भिलाषाभावात्। कथयितेति शीलार्थिकस्तृन्, तेन द्वितीया न विरुद्धेति। विवेकेनेति अशुद्धादित्यागेन विउसग्गेणं ति कायव्युत्सर्ग्गेण। पूर्वरात्रश्च रात्रेः पूर्वो भागो अपररात्रश्च रात्रेरपरो भागः तावेव कालः स एव समयः अवसरो जागरिकायाः पूर्वरात्रापररात्रकालसमयस्तस्मिन्, कुटुम्बजागरिकाव्यवच्छेदेन धर्म्मप्रधाना जागरिका निद्राक्षयेण बोधो धर्मजागरिका, भावप्रत्युपेक्षेत्यर्थः, यथा—
ज्ञान और दर्शन की उत्पत्ति कही गई, अब उसका व्याघात—व्यवधान कहते हैं। यहां 'चउहिं' आदि सूत्र स्पष्ट है। तथापि 'निर्ग्रंथी' शब्द ग्रहण करने से स्त्रियों के भी केवलज्ञान उत्पन्न होता है, यह कहा है। अस्मिन् अर्थात् इस प्रत्यक्ष समय के अनंतर प्रत्यासन्न समय में, 'अइसेसे' शेष मति आदि चक्षुदर्शन आदि को अतिक्रान्त कर जो सर्वावबोध आदि गुणों (से युक्त) अतिशेष—अतिशय युक्त केवलज्ञान। उत्पन्न होनेवाला होने पर भी (यहां यही अर्थ द्रष्टव्य है) ज्ञान आदि की अभिलाषा के अभाव में (उत्पन्न नहीं होता है।) 'कथयिता' में शीलार्थ में तृन् प्रत्यय होने से द्वितीया विभक्ति विरुद्ध नहीं है। विवेक से अर्थात् अशुद्ध आदि के त्याग से। व्युत्सर्ग अर्थात् काया के व्युत्सर्ग (कायोत्सर्ग) से। पूर्वरात्र अर्थात् रात्रि का पूर्व भाग और अपर रात्र यानि रात्रि का पश्चिम भाग। वही काल और वही समय जागरिका के लिए है। 'पूर्वरात्रापररात्र-कालसमय' शब्द का प्रयोग कुटुम्ब जागरिका के व्यवच्छेद से धर्मप्रधान जागरिका है। निद्रा का क्षय होने से जो बोध होता है वह धर्म जागरिका अथवा भाव प्रत्युपेक्षा है।
किं कय किं वा सेसं किं करणिज्जं तवं च न करेमि।
पुव्वावरत्तकाले जागरओ भावपडिलेहा।।
(ओनि. 262)
पूर्व और अपर रात्रि के समय जागृत होते हुए यह भाव प्रतिलेखना करें कि मैंने क्या किया? कौन सा करणीय तप शेष है जो मैं नहीं कर रहा हूं।
अथवा को मम कालो? किमेयस्स उचियं? असारा विसया नियमगामिणो विरसावसाणा भीसणो मच्चू। ( ) इत्यादिरूपा, विभक्तिपरिणामात् तया जागरिता जागरको भवति, अथवा धर्म्मजागरिकां जागरिता कर्त्तेति द्रष्टव्यमिति। तथा प्रगता असवः उच्छ्वासादयः प्राणा यस्मात् स प्रासुको निर्ज्जीवस्तस्य, एष्यते गवेष्यते उद्गमादिदोषरहिततयेत्येषणीयः कल्प्यस्तस्य, उञ्छ्यते अल्पाल्पतया गृह्यत इत्युञ्छो भक्त-पानादिस्तस्य, समुदाने भिक्षणे याञ्चायां भवः सामुदानिकः तस्य, नो सम्यग् गवेषयिता अन्वेष्टा भवति, इत्येवंप्रकारैः एतैरनन्तरोदितैरित्यादि निगमनम्, एतद्विपर्ययसूत्रं कण्ठ्यम्।
अथवा मेरा क्या काल है? इसके लिए क्या उचित है? विषय असार हैं। नियम से ही उनका अंत विरस है। मृत्यु भयंकर है, इत्यादि रूप विभक्ति परिणाम से जागरण करता हुआ वह जागरक होता है। अथवा धर्म जागरिका करता है, यह द्रष्टव्य है। जिसके उच्छ्वास आदि प्राण चले गए हैं वह प्रासुक—निर्जीव है। जिसकी उद्गम आदि एषणा दोष रहित गवेषणा—एषणा की जाती है, वह एषणीय है। वह कल्पनीय है। जिसमें भोजन-पानी आदि अल्पाल्प रूप से ग्रहण किया जाता है, वह उञ्छ है। समुदाय से भिक्षा करने वाला सामुदानिक है। उसकी सम्यक् गवेषणा नहीं करता। इन प्रकारों से अर्थात् अनंतर कहे गए (प्रकारों से) यह निष्कर्ष है। इसका विपर्यय सूत्र स्पष्ट है।
सू. 256-258—णो कप्पति....पच्चूसे।
(टी.) निर्ग्रन्थप्रस्तावात्तदकृत्यनिषेधाय सूत्रे नो कप्पइ इत्यादिके कण्ठ्ये, केवलं महोत्सवानन्तरवृत्ति-त्वेनोत्सवानुवृत्त्या शेषप्रतिपद्विलक्षणतया महाप्रति-पदस्तासु, इह च देशविशेषरूढ्या पाडिवएहिं ति निर्द्देशः, स्वाध्यायो नन्द्यादिसूत्रविषयो वाचनादिः, अनुप्रेक्षा तु न निषिध्यते, आषाढस्य पौर्णमास्या अनन्तरा प्रतिपदाषाढप्रतिपदेवमन्यत्रापि, नवरमिन्द्रमहः अश्वयुक्पौर्णमासी, सुग्रीष्मः चैत्रपौर्णमासीति, इह च यत्र विषये यतो दिवसान्महामहाः प्रवृर्त्तन्ते तत्र तद्दिवसात् स्वाध्यायो न विधीयते महसमाप्तिदिनं यावत् तच्च पौर्णमास्येव, प्रतिपदस्तु क्षणानुवृत्तिसम्भवेन वर्ज्यन्त इति, उक्तं च—
निर्ग्रंथ के प्रस्ताव से उसके अकृत्य के निषेध के लिए 'नो कप्पइ' आदि (सूत्र दिए गए हैं।) ये स्पष्ट हैं। केवल महोत्सव के अनंतर वृत्ति होने से उत्सव की अनुवृत्ति से शेष प्रतिपदाओं से विलक्षण महाप्रतिपदा है। उनमें देश विशेष की रूढ़ि से 'पाडिवएहिं' यह निर्देश है। स्वाध्याय अर्थात् 'नंदी' आदि सूत्र विषयक वाचना आदि है। अनुप्रेक्षा का निषेध नहीं है। आषाढ़ की पूर्णमासी के अनंतर प्रतिपदा आषाढ़ प्रतिपदा ही है। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। इन्द्रमह अर्थात् आश्विन की पूर्णमासी, सुग्रीष्म—चैत्री पूर्णिमा। यहां इस संदर्भ में जिस दिन से महोत्सव प्रारंभ होता है, वहां उस दिवस से स्वाध्याय नहीं किया जाता है। महोत्सव की समाप्ति पूर्णिमा को ही हो जाती है। किन्तु प्रतिपदा के दिन महोत्सव की अनुवृत्ति (चालू क्रम) रहने से उसे वर्जित किया है। कहा भी है—
आसाढी इंदमहो कत्तिय सुगिम्हए य बोद्धव्वे।
एए महामहा खलु सव्वेसिं जाव पाडिवया।।
(आवनि. 1352)
आषाढ़, आश्विन, कार्तिक, चैत्र—इन सभी महामहोत्सव की प्रतिपदा वर्ज्य है।
अकालस्वाध्याये चामी दोषाः—
अकाल स्वाध्याय में ये दोष हैं—
सुयणाणम्मि अभत्ती लोगविरुद्धं पमत्तछलणा य।
विज्जासाहणवेगुन्नधम्मया एव मा कुणसु।।
(आ.नि. 1422)
श्रुतज्ञान में अभक्ति, लोकविरुद्ध, प्रमत्त छलना, विद्या साधन विगुणता आदि धर्मों के कारण अकाल में स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
विद्यासाधनवैगुण्यसाधर्म्येणैवेत्यर्थ। प्रथमा सन्ध्या अनुदिते सूर्ये, पश्चिमा अस्तमयसमये। उक्तविपर्ययसूत्रं कण्ठ्यम्, किन्तु पुव्वण्हे अवरण्हे त्ति दिनस्याऽऽद्यचरमप्रहरयोः, पओसे पच्चूसे त्ति रात्रेरिति।
विद्या का साधन वैगुण्य साधर्म्य से ही होता है। प्रथम संध्या—सूर्य के उदय से पूर्व (अनूदित सूर्य में)। पश्चिमा—सूर्यास्त के समय। इसका विपर्यय सूत्र स्पष्ट है, किन्तु पूर्वाह्न और अपराह्न का तात्पर्य है दिन का प्रथम व अन्तिम प्रहर (याम)। प्रदोष और प्रत्यूषा अर्थात् रात्रि के।
सू. 259—चउव्विहा....पाणा।
(टी.) स्वाध्यायप्रवृत्तस्य च लोकस्थितिपरिज्ञानं भवतीति तामेव प्रतिपादयन्नाह—चउव्विहेत्यादि, लोकस्य क्षेत्रलक्षणस्य स्थितिः व्यवस्था लोकस्थितिः, आकाशप्रतिष्ठितो वातो घनवात-तनुवातलक्षणः, उदधिः घनोदधिः, पृथिवी रत्नप्रभादिका, त्रसा द्वीन्द्रियादयस्ते पुनर्ये रत्नप्रभादिपृथिवीष्वप्रतिष्ठितास्तेऽपि विमानपर्वतादि-पृथिवीप्रतिष्ठितत्वात् पृथिवीप्रतिष्ठिता एव, विमान-पृथिवीनां चाकाशादिप्रतिष्ठितत्वं यथासम्भवमवसेयम्, अविवक्षा वेह विमानादिगतदेवादित्रसानामिति, स्थावरास्त्विह बादरवनस्पत्यादयो ग्राह्याः, सूक्ष्माणां सकललोकप्रतिष्ठितत्वात्, शेषं सुगममिति।
स्वाध्याय में प्रवृत्त को लोकस्थिति का परिज्ञान होता है, अतः उसे ही प्रतिपादित करते हुए कहा है—चउव्विहा आदि। लोक की अर्थात् क्षेत्रलक्षण लोक की स्थिति यानि व्यवस्था लोकस्थिति है। घनवात-तनुवात वायु आकाश-प्रतिष्ठित है। उदधि अर्थात् घनोदधि। पृथिवी—रत्नप्रभा आदि (पृथ्वियां)। त्रस—द्वीन्द्रिय आदि। पुनः जो रत्नप्रभा आदि पृथिवी में अप्रतिष्ठित हैं वे भी विमान, पर्वत आदि पृथ्वी प्रतिष्ठित होने से पृथ्वी, प्रतिष्ठित ही हैं। विमान पृथ्वी की आकाश आदि प्रतिष्ठितता यथासंभव ज्ञातव्य है। अथवा यहां विमान आदि गत देव आदि त्रसों की अविवक्षा है। यहां स्थावर बादर से वनस्पति आदि ग्राह्य हैं क्योंकि सूक्ष्म जीव सकल लोक प्रतिष्ठित होते हैं। शेष सुगम हैं।
सू. 260-263—चत्तारि....परंदमे 4।
(टी.) अनन्तरं त्रसाः प्राणा उक्ताः, अधुना त्रसप्राणविशेषस्य चत्तारीत्यादिभिश्चतुर्भिश्चतुर्भङ्गीसूत्रैः स्वरूपं दर्शयति, कण्ठ्यानि चैतानि, केवलं तह त्ति सेवकः सन् यथैवादिश्यते तथैव यः प्रवर्त्तते स तथः, अन्यस्तु नो तथैवान्यथापीत्यर्थ इति नोतथः, तथा स्वस्तीत्याह चरति वा सौवस्तिकः प्राकृतत्वात् ककारलोपे दीर्घत्वे च सोवत्थी माङ्गलिकाभिधायी मागधादिरन्यः, एतेषामेवाराध्यतया प्रधानः प्रभुरन्य इति।
अनंतर सूत्र में त्रस प्राणी कहे गए हैं। अब त्रस प्राण विशेष का स्वरूप 'चत्तारि' इत्यादि चार चतुर्भंगी सूत्रों से बताते हैं। ये स्पष्ट हैं। 'तह'—सेवक होते हुए जैसा आदेश मिलता है, वैसे जो करता है, वह तथ है। नोतथ—जो जैसा आदेश है वैसा न करके अन्यथा भी करता है, वह नोतथ है। सौवस्तिक—जो 'स्वस्ति' ऐसा कहता है अथवा प्राकृत के कारण ककार का लोप होने से दीर्घ होने पर 'सोवत्थी' हुआ है। इसका तात्पर्य है—मंगलपाठक—मागध आदि कोई। प्रधान—इनके ही आराध्य होने से स्वामी।
आयंतकरे त्ति आत्मोऽन्तम् अवसानं भवस्य करोतीत्यात्मान्तकरः, नो परस्य भवान्तकरो धर्म्मदेशनाऽनासेवकः प्रत्येकबुद्धादिः 1, तथा परस्य भवान्तं करोति मार्गप्रवर्त्तनेन परान्तकरो नात्मान्तकरोऽचरमशरीर आचार्यादिः 2, तृतीयस्तु तीर्थकरोऽन्यो वा 3, चतुर्थो दुःषमाचार्यादिः 4, अथवाऽऽत्मनोऽन्तं मरणं करोतीति आत्मान्तकरः, एवं परान्तकरोऽपि, इह प्रथम आत्मवधकः, द्वितीयः परवधकः, तृतीय उभयहन्ता, चतुर्थस्त्ववधक इति, अथवाऽऽत्मतन्त्रःसन् कार्याणि करोतीत्यात्मतन्त्रकरः, एवं परतन्त्रकरोऽपि, इह तु प्रथमो जिनः, द्वितीयो भिक्षुः, तृतीय आचार्यादिः, चतुर्थः कार्यविशेषापेक्षया शठयतिः, अथवा आत्मतन्त्रम् आत्मायत्तं धन-गच्छादि करोतीत्यात्मतन्त्रकरः, एवमितरोऽपि, भङ्गयोजना स्वयमूह्येति। तथा आत्मानं तमयति खेदयतीत्यात्मतमः आचार्यादिः परं शिष्यादिकं तमयतीति परतमः, सर्वत्र प्राकृतत्वादनुस्वारः, अथवा आत्मनि तमः अज्ञानं क्रोधो वा यस्य स आत्मतमाः, एवमितरोऽपि, तथा आत्मानं दमयति शमवन्तं करोति शिक्षयति वेत्यात्मदमः आचार्योऽश्वदमकादिर्वा, एवमितरोऽपि, नवरं परः शिष्योऽश्वादिर्वा।
आयंतकर अर्थात् स्वयं का अन्त अथवा भव का अवसान जो करता है वह आत्मान्तकर है। नो परस्य भवान्तकरो—जो धर्मदेशना अनासेवक—अनभ्यस्त प्रत्येकबुद्ध आदि है। परान्तकर—मार्ग प्रवर्तन के द्वारा जो दूसरों का भवान्त करता है, अपना अंत नहीं करता—अचरमशरीर आचार्य आदि। तृतीय विकल्प में तीर्थंकर अथवा अन्य। चतुर्थ विकल्प—दुःषमाचार्य आदि। अथवा एक व्याख्या इस प्रकार भी हो सकती है—
1. आत्मा का अन्त—मरण करता है वह आत्मान्तकर है।
2. इसी प्रकार परान्तकर भी है। यहां प्रथम आत्मवधक है और द्वितीय परवधक। तृतीय उभयहन्ता है और चतुर्थ अवधक है।
अथवा—जो आत्मतंत्र (स्वतंत्र) होकर कार्यों को करता है, वह आत्मतंत्रकर है। इसी प्रकार परतंत्रकर भी है। यहां प्रथम जिन है, दूसरा भिक्षु, तीसरे आचार्य आदि और चतुर्थ कार्य विशेष की अपेक्षा से धोखा करता है—ठगता है। अथवा आत्मतंत्र—स्वयं के लिए धन, गच्छ आदि करता है, वह आत्मतंत्रकर है। इस प्रकार इतर भी है। भंगयोजना स्वयं तर्कणीय है। जो आत्मा को खिन्न करता है, पीड़ित करता है, वह आत्मतम है—आचार्य आदि। पर—शिष्य आदि को खिन्न करता है, वह परतम है। सर्वत्र अनुस्वार प्राकृत के कारण है। अथवा जिसके आत्मा—स्वयं पर अज्ञान अथवा क्रोध है, वह आत्मतम है। इस प्रकार अन्य भी है। आत्मा का दमन करता है, शमनयुक्त करता है अथवा अनुशासित करता है, वह आत्मदम है जैसे—आचार्य अथवा अश्व प्रशिक्षक। इसी प्रकार अन्य भी है। तथापि पर का तात्पर्य है—शिष्य अथवा अश्व आदि।
सू. 264—चउव्विहा....गरहा।
(टी.) दमश्च गर्ह्यगर्हातः स्यादिति गर्हासूत्रम्, तत्र गुरुसाक्षिका आत्मनो निन्दा गर्हा, तत्र उपसंपद्ये आश्रयामि गुरुं स्वदोषनिवेदनार्थम् अभ्युपगमच्छामि वोचितं प्रायश्चित्तम् इतीति एवंप्रकारः परिणाम एका गर्हेति, गर्हात्वं चास्योक्तपरिणामस्य गर्हायाः कारणत्वेन कारणे कार्योपचाराद् गर्हासमानफलत्वाच्च द्रष्टव्यमिति। अभिधीयते हि भगवत्याम—
गर्ह्य की गर्हा से दम होता है, अतः गर्हा सूत्र इस प्रकार है—गुरु की साक्षी से स्वयं की निंदा करना गर्हा है। अपने दोषों का निवेदन करने के लिए गुरु (के पास जाऊं) का आश्रय लूं अथवा उचित्त प्रायश्चित्त को स्वीकार करूं, इस प्रकार का चिन्तन एक प्रकार की गर्हा है। इस उक्त परिणाम का गर्हात्व गर्हा का कारण होने से है। यहां कारण में कार्य का उपचार होने से और गर्हा के समान फल होने से (द्रष्टव्य) है। भगवती सूत्र में कहा जाता है—
निग्गंथेणं गाहावइकुलं पिंडवायपडियाए पिण्डलाभप्रतिज्ञयेत्यर्थः, पविट्ठेणं अन्नयरे अकिच्चट्ठाणे पडिसेविए,तस्स णं एवं भवइ इहेव ताव अहं एयस्स ठाणस्स आलोएमि पडिक्कमामि निंदामि जाव पडिवज्जामि, तओ पच्छा थेराणं अंतियं आलोइस्सामि0, से य संपट्ठिए असंपते अप्पणा य पुव्वमेव कालं करेज्जा से णं भंते! किं आराहए विराहए? गोयमा! आराहए नो विराहए (भग. 8/6/7)।
कोई निर्ग्रंथ गाथापति कुल में भोजन पाने की प्रतिज्ञा से जाता है और वहां प्रविष्ट हो किसी दोष की सेवना करता है। उसके इस प्रकार होता है। वह सोचता है—मैं इसी स्थान पर आलोचना करता हूं, प्रतिक्रमण करता हूं, निंदा करता हूं यावत् प्रायश्चित्त रूप तपःकर्म को स्वीकार करता हूं। उसके पश्चात् स्थविरों से आलोचना करूंगा....ऐसा सोचकर प्रस्थान करता है, किंतु वहां पहुंचने से पूर्व ही काल को प्राप्त हो जाता है। भंते! वह निर्ग्रंथ आराधक है या विराधक? गौतम! वह आराधक है, विराधक नहीं है।
तथा वितिगिच्छामि त्ति वीति विशेषेण विविधप्रकारैर्वा चिकित्सामि प्रतिकरोमि निराकरोमि गर्हणीयान् दोषान् इतीति एवंविकल्पात्मिका एकाऽन्या गर्हा, तत एवेति, तथा जं किंचि मिच्छामीति यत् किञ्चनानुचितं तन्मिथ्या विपरीतं दुष्ट्ठु मे मम इतीत्येवं वासनागर्भवचनरूपा एकाऽन्या गर्हा, एवंस्वरूपत्वादेव गर्हायाः, तथा एवमपीति अनेनापि स्वदोषगर्हणप्रकारेणापि प्रज्ञप्ता अभिहिता जिनैर्दोषशुद्धिरिति प्रतिपत्तिरेका गर्हा, एवंविधप्रतिपत्तेर्गर्हाकारणत्वादिति, एवं पि पन्नत्तेगा गरिहेति पाठे व्याख्यानमिदम्, एवं पि पण्णत्ते एगा इति पाठेत्विदम्—यत् किञ्चनावद्यं तन्मिथ्येत्येवं प्रतिपत्तव्यमित्येवमपि प्रज्ञप्ते प्ररूपिते सत्येका गर्हा भवति, एवंविधप्ररूपणायाः प्रज्ञापनीयस्य गर्हाकारणत्वात्।
तथा विचिकित्सा का अर्थ है—वि अर्थात् विशेष रूप से अथवा विविध रूपों से चिकित्सा करना अर्थात् प्रतिकार करना, गर्हणीय दोषों का निराकरण करना। इस विकल्प रूप यह द्वितीया गर्हा है। जो कुछ भी मिथ्या—यत्किंचित् भी अनुचित हुआ है वह मेरा दुष्कृत मिथ्या—विपरीत हो, इस प्रकार की भावनागर्भित वचन रूप तृतीया गर्हा है। 'एवं अपि' इस स्वदोष गर्हण प्रकार से भी भगवान ने गर्हा से दोष शुद्धि कही है, यह चतुर्थ गर्हा है। क्योंकि इस प्रकार की प्रतिपत्ति गर्हा का कारण होती है। 'एवं वि पन्नत्तेगा गरिहा' इस प्रकार के पाठ की यह व्याख्या है। 'एवं पि पन्नत्ते एगा'—इस पाठ में व्याख्या इस प्रकार है—जो कुछ पाप है वह मिथ्या हो, ऐसा स्वीकार करना चाहिए। ऐसी प्ररूपणा होने पर भी गर्हा होती है। क्योंकि प्रज्ञापनीय की इस प्रकार प्ररूपणा करना गर्हा का कारण है।
अथवा उपसंपद्ये प्रतिषेधाम्यहमतिचारानित्येवं स्वदोषप्रतिपत्तिरेका गर्हा, तथा विचिकित्सामि शङ्के अशङ्कनीयानपि जिनभाषितभावान् गुर्वादीन् वा दोषवत्तयेत्येवंप्रकारा अपि गर्हा स्वदोषप्रतिपत्तिरूप-त्वादेवेति, तथा यत् किञ्चन साधूनामनुचितं तदिच्छामि साक्षादकरणेऽपि मनसाऽभिलषामि, इह मकार आगमिकः प्राकृतत्वादिति, अथवा यत्किञ्चन साधुकृत्यमाश्रित्य मिथ्या विपर्ययस्तोऽस्मि भवामि मिथ्या करोमि वा मिथ्ययामीति, मिच्छामि म्लेच्छवदाचरामि वा म्लेच्छामीति मिच्छामि, शेषं पूर्ववत्।
अथवा 'उपसंपद्ये' का तात्पर्य है—मैं अतिचारों का प्रतिषेध करता हूं। इस प्रकार अपने दोषों की प्रतिपत्ति—एक प्रकार की गर्हा है। विचिकित्सा प्रतिकार करता हूं—अशंकनीय जिनभाषित पदार्थों अथवा गुरु आदि के प्रति शंका होने पर दोषवान होने से जो गर्हा है वह स्वदोष प्रतिपत्तिरूप गर्हा है। जो कुछ साधुओं के लिए अनुचित है उसकी इच्छा करना, साक्षात् न करने पर भी उसकी अभिलाषा करना—यहां मकार प्राकृत के कारण आगमिक है। (अर्थात् 'मिच्छामि' न होकर 'इच्छामि' है) अथवा मिच्छामि का तात्पर्य है—साधु के कृत्य की अपेक्षा जो कुछ मिथ्या—विपर्यय हूं, होता हूं अथवा मिथ्या करता हूं, इस प्रकार है। अथवा मिच्छामि का अर्थ है—म्लेच्छवत् आचरण करना अथवा म्लेच्छामि का ही अर्थ मिच्छामि है। शेष पूर्ववत् है।
तथा असदनुष्ठानप्रवृत्तः प्रेरितः सन् केनापि स्वकीयचित्त-समाधानार्थं वा स्वकीयासदनुष्ठानसमर्थनाय क्लिष्ट-चित्ततयैवं प्ररूपयामि भावयामि वा यदुत एवमपि प्रज्ञप्तिः प्ररूपणाऽस्ति जिनागमे, पाठान्तरे त्वेवमपि प्रज्ञप्तोऽयं भाव इत्यस्थानाभिनिवेशी उत्सूत्रप्ररूपको वाऽहमित्येका गर्हा, एवं स्वदोषप्रतिपत्तिरूपा गर्हा सर्वत्रेति।
असद् अनुष्ठान में प्रवृत्त किसी के भी द्वारा प्रेरित होकर अपने चित्त के समाधान के लिए अथवा स्वकीय असद् अनुष्ठान के समर्थन हेतु क्लिष्ट चित्त से ही इस प्रकार प्ररूपणा करता हूं अथवा सोचता हूं अथवा जिनागम में इस प्रकार की प्ररूपणा है। पाठान्तर में 'त्वमेवमपि प्रज्ञप्त' पाठ है। जिसका अर्थ है—मैं अस्थानाभिनिवेशी अथवा उत्सूत्र की प्ररूपणा करनेवाला हूं—यह एक प्रकार की गर्हा है। इस तरह सर्वत्र चारों ही विकल्पों में स्वदोषप्रतिपत्ति रूप गर्हा घटित होती है।
सू. 265-273—चत्तारि..... दाहिणावत्ते।
(टी.) गर्हा च दोषवर्जकस्यैव सम्यग् भवति नेतरस्येति दोषवर्जकजीवस्वरूपनिरूपणाय सप्तदश चतुर्भङ्गीसूत्राणि व्यक्तानि च, केवलम् अलमस्तु निषेधो भवतु य एवमाह सोऽलमस्त्वित्युच्यते, निषेधक इत्यर्थः, स चात्मनो दुर्णयेषु प्रवर्त्तमानस्यैको निषेधकः, अथवा अलमंथु त्ति समयभाषया समर्थोऽभिधीयते, ततः आत्मनो निग्रहे समर्थः कश्चिदिति 1। एको मार्ग ॠजुरादावन्तेऽपि ॠजुः, अथवा ॠजुः प्रतिभाति तत्त्वतोऽपि ॠजुरेवेति 2। पुरुषस्तु ॠजुः पूर्वापरकालापेक्षया, अन्तस्तत्त्व-बहिस्तत्त्वापेक्षया वेति, क्वचित्तु उज्जू नामं एगे उज्जूमणे त्ति पाठः, सोऽपि बहिस्तत्त्वान्तस्तत्त्वापेक्षया व्याख्येयः 3। क्षेमो नामैको मार्ग आदौ निरुपद्रवतया पुनः क्षेमोऽन्ते तथैव, प्रसिद्धि-तत्त्वाभ्यां वा 4। एवं पुरुषोऽपि क्रोधाद्युपद्रवरहिततया क्षेम इति 5। क्षेमो भावतोऽनुपद्रवत्वेन क्षेमरूप आकारेण मार्गः 6। पुरुषस्तु प्रथमो भावद्रव्यलिङ्गयुक्तः साधुः, द्वितीयः कारणिको द्रव्यलिङ्गवर्जितः साधुरेव, तृतीयो निह्नवः, चतुर्थोऽन्यतीर्थिको गृहस्थो वेति 7,
गर्हा दोषवर्जक के ही सम्यक् होती है, इतर को नहीं होती है। अतः दोष का वर्जन करनेवाले जीव स्वरूप के निरूपण के लिए सतरह चतुर्भंगियों (सूत्रों) की अभिव्यक्ति दी है। 'अलमस्तु' का अर्थ है—निषेध, निग्रह करना जो ऐसा कहता है वह 'अलमस्तु' कहा जाता है, जिसका तात्पर्य है निषेध करना। दुर्नय में प्रवर्त्तमान स्वयं को रोकना—निग्रह करना यह एक भंग है। अथवा सैद्धांतिक (आगमिक) भाषा में 'अलमंथु' का अर्थ समर्थ किया जाता है। इसलिए कोई स्वयं के निग्रह में समर्थ होता है। एक मार्ग आदि में भी ॠजु और अंत में भी ॠजु होता है। अथवा ॠजु प्रतीत होता है और तत्त्वतः भी ॠजु ही होता है। पुरुष ॠजु पूर्वापर काल की अपेक्षा से है। अथवा अंतः तत्त्व और बहिर् तत्त्व की अपेक्षा से है। कहीं ॠजु लगते है और ॠजु मन वाले होते हैं—ऐसा पाठ है—'उज्जू नामं एगे उज्जूमणे'। वह भी बाह्य तत्त्व और अंतः तत्त्व की अपेक्षा व्याख्येय है। कुछ मार्ग आदि में निरूपद्रव होते हैं, पुनः उसी प्रकार क्षेम (निरुपद्रव) होते हैं। प्रसिद्धि अथवा तत्त्व की दृष्टि से भी क्षेम होते हैं। क्षेम मार्ग अर्थात् भावतः अनुपद्रवता से और क्षेमरूप—आकार से। पुरुष की अपेक्षा से प्रथम भंग में भाव एवं द्रव्य लिंग युक्त साधु, द्वितीय भंग में द्रव्यलिंगवर्जित कारणिक साधु। तीसरे में निह्नव और चतुर्थ में अन्यतीर्थिक अथवा गृहस्थ है।
शम्बूकाः शङ्खाः, वामो वामपार्श्वव्यवस्थितत्वात् प्रतिकूलगुणत्वाद्वा, वामावर्त्तः प्रतीतः, एवं दक्षिणावर्त्तोऽपि, दक्षिणो दक्षिणपार्श्वनियुक्तत्वादनुकूल-गुणत्वाद्वेति 8, पुरुषस्तु वामः प्रतिकूलस्वभावतया वाम एवावर्त्तते प्रवर्त्तत इति वामावर्त्तो विपरीतप्रवृत्तेरेकः, अन्यो वाम एव स्वरूपेण, कारणवशाद् दक्षिणावर्त्तः अनुकूलप्रवृत्तिः, अन्यस्तु दक्षिणोऽनुकूलस्वभावतया, कारणवशात् वामावर्त्तः अननुकूलवृत्तिरिति, एवं चतुर्थोऽपीति 9, धूमशिखा वामा वामपार्श्ववर्तितया अनुकूलस्वभावतया वा वामत एवावर्त्तते या तथा वलनात् सा वामावर्त्ता 10, स्त्री पुरुषवद् व्याख्येया 11, कम्बुदृष्टान्ते सत्यपि धूमशिखादिदृष्टान्तानां स्त्रीदार्ष्टान्तिके शब्द-साधर्म्येणोपपन्नतरत्वाद् भेदेनोपादानमिति। एवमग्नि-शिखापि 12-13। वातमण्डलिका मण्डलेनोर्द्ध्वप्रवृत्तो वायुरिति, इह च स्त्रियो मालिन्योपतापचापल्यस्वभावा भवन्तीत्यभिप्रायेण तासु धूमशिखादिदृष्टान्तत्रयोपन्यास इति, उक्तं च—
शंबूक अर्थात् शंख। वाम—बांये पार्श्व में स्थित होने से अथवा प्रतिकूल गुणों के कारण (वह वाम कहलाता है) वामावर्त प्रतीत ही है। इसी प्रकार दक्षिणावर्त भी है। दक्षिण—दांये पार्श्व में आवर्त होने से अथवा अनुकूल गुण होने से वह दक्षिणावर्त है। पुरुषवाम—स्वभाव की वक्रता (प्रतिकूल स्वभाव) के कारण वाम ही प्रवृत्त होते हैं अतः वामावर्त विपरीत प्रवृत्ति है—यह एक भंग है। दूसरा स्वरूप से वाम है, किन्तु कारणवश दक्षिणावर्त्त है—अनुकूलप्रवृत्ति है। तीसरा अनुकूल स्वभाववाला होने से दक्षिणावर्त है, किन्तु कारणवश अनुकूल प्रवृत्ति न होने से वामावर्त है। इसी प्रकार चतुर्थ भंग भी है। धूमशिखा वामा—वाम पार्श्ववर्ती होने से अथवा अनुकूल स्वभाववाली न होने से वाम ही होती है और वर्तुलाकार होने से वह वामावर्त है। पुरुष की भांति स्त्री की व्याख्या करनी चाहिए। शंख का दृष्टांत होने पर भी धूम शिखा आदि दृष्टांतों का स्त्री द्रार्ष्टान्तिक में शब्द साधर्म्य से उपपन्न होने के कारण भेदों के द्वारा कहा गया है। इसी प्रकार अग्नि शिखा भी है। वातमंडलिका—मंडलों में ऊर्ध्वप्रवृत्ति वायु। स्त्री तीन स्वभाव—मलिनता, ताप और चपलता युक्त होती है, इस अभिप्राय से उनमें धूमशिखा आदि दृष्टांत त्रय उपन्यस्त हैं। कहा भी है—
चवला मइलणशीला सिणेहपरिपूरिया वि तावेइ।
दीवयसिह व्व महिला लद्धप्पसरा भयं देइ।।
( )
दीपक की शिखा की तरह चपल, मलिन शीलवाली तथा तापयुक्त महिला स्नेह से परिपूर्ण होने पर भी भय देती है।
वनखण्डस्तु शिखावत्, नवरं वामावर्त्तो वामवलनेन जातत्वाद् वायुना वा तथा धूयमानत्वादिति 16, पुरुषस्तु पूर्ववदिति 17।
वनखंड शिखा की भांति है। तथापि वामावर्त का अर्थ है—वाम वलन अथवा वायु से उत्पन्न होने से तथा धूमयुक्त होने से वामावर्त है। पुरुष पूर्ववत् है।
सू. 274—चउहिं....दलावेमाणे वा।
(टी.) अनुकूलस्वभावोऽनुकूलप्रवृत्तिश्चानन्तरं पुरुष उक्तः, एवंभूतश्च निर्ग्रन्थः सामान्येनानुचितप्रवृत्तावपि न स्वाचारमतिक्रामतीति दर्शयन्नाह—चउहीत्यादि स्फुटम्, किन्त्वालपन् ईषत् प्रथमतया वा जल्पन् संलपन् मिथो भाषणेन नातिक्रामति न लङ्घयति निर्ग्रन्थाचारम्, एगो एगित्थिए सद्धिं नेव चिट्ठे न संलवे (उत्त. 1।26) विशेषतः साध्व्या, इत्येवंरूपम्, मार्गप्रश्नादीनां पुष्टालम्बनत्वादिति। तत्र मार्गं पृच्छन्, प्रश्ननीयसाधर्म्मिकगृहस्थपुरुषादीनामभावे—हे आर्ये! कोऽस्माकमितो गच्छतां मार्ग इत्यादिना क्रमेण, मार्गं वा तस्या देशयन्—धर्म्मशीले! अयं मार्गस्ते इत्यादिना क्रमेण, अशनादि वा ददद्—धर्म्मशीले! गृहाणेदमशनादीत्येवम्, तथा अशनादि दापयन्—आर्ये! दापयाम्येतत्तुभ्यम् आगच्छेह गृहादावित्यादिविधिनेति।
अनंतर सूत्र में अनुकूल स्वभाव और अनुकूल प्रवृत्ति वाले पुरुष का वर्णन किया गया। इस प्रकार के निर्ग्रन्थ सामान्य रूप से अनुचित में प्रवृत्त होने पर भी अपने आचार का अतिक्रमण नहीं करते, उसे प्रदर्शित करते हुए कहते हैं—'चउहिं' इत्यादि। यह स्पष्ट है। किन्तु 'आलपन' का अर्थ है—कुछ अथवा प्रथमतया कहते हुए। संलपन् अर्थात् परस्पर (आपस में) कहते हुए अतिक्रमण नहीं करते हैं। निर्ग्रन्थ के आचार का उल्लंघन नहीं करते। 'अकेला मुनि अकेली स्त्री के साथ न खड़ा रहे और न संलाप करे।' विशेषतः मुनि अकेली साध्वी के साथ (वार्ता न करे)। किन्तु इस प्रकार पुष्ट आलम्बन होने से मार्ग प्रश्न (मार्ग पृच्छा) करते हुए (आचार का अतिक्रमण नहीं करता।) मार्ग पूछते हुए—प्रश्नीय साधर्मिक गृहस्थ पुरुष आदि की अनुपलब्धता में—हे आर्ये! हम यहां से कौन से मार्ग से (जाएं)। आदि क्रम से अथवा उसे मार्ग दिखाते हुए—हे धर्मशीले! तुम्हारा यह रास्ता है। इस क्रम से अशन (आहार) आदि प्रदान करते हुए—हे धर्मशीले! इस आहार आदि को ग्रहण करो तथा अशन आदि को दिलाते हुए—हे आर्ये! यह तुम्हें दिलाता हूं अतः यहां घर आदि में आओ। इस विधि से (बात करते हुए आचार का लंघन नहीं करता है)।
सू. 275-278—तमुक्कायस्य....माहिंदं।
(टी.) तथा तमस्कायं तम इत्यादिभिः शब्दैः व्याहरन्नातिक्रामति भाषाचारं यथार्थत्वादिति तानाह—तमुक्कायेत्यादि सूत्रत्रयं सुगमम्, नवरं तमसः अप्कायपरिणामरूपस्यान्धकारस्य कायः प्रचयस्-तमस्कायः, यो ह्यसङ्ख्याततमस्यारुणवराभिधानद्वीपस्य बाह्यवेदिकान्तादरुणोदाख्यं समुद्रं द्विचत्वारिंशद् योजनसहस्राण्यवगाह्योपरितनाज्जलान्तादेकप्रदेशिकया श्रेण्या समुत्थितः सप्तदशैकविंशत्यधिकानि योजनशतानि ऊर्ध्वमुत्पत्य ततः तिर्यक् प्रविस्तृणन् सौधर्म्मादींश्चतुरो देवलोकानामवृत्योर्ध्वमपि च ब्रह्मलोकस्य रिष्टं विमानप्रस्तटं सम्प्राप्तः, तस्य नामान्येव नामधेयानि, तम इति तमोरूपत्वादितिरुपप्रदर्शने, वा विकल्पे, तमोमात्ररूपताभिधायकान्याद्यानि चत्वारि नामधेयानि, तथाऽपराणि चत्वार्येवात्यन्तिकतमोरूपताभिधायकानीति, लोके अयमेवान्धकारो नान्योऽस्तीदृश इति लोकान्धकारः, देवानामप्यन्धकारोऽसौ, तच्छरीरप्रभाया अपि तत्राप्रभवनादिति देवान्धकारः, अत एव ते बलवतो भयेन तत्र नश्यन्तीति श्रुतिरिति, तथाऽन्यानि चत्वारि कार्याश्रयाणि-वातस्य परिहननात् परिघः अर्गला, परिघ इव परिघः वातस्य परिघो वातपरिघः, तथा वातं परिघवत् क्षोभयति हतमार्गं करोतीति वातपरिघक्षोभः, वात एव वा परिघस्तं क्षोभयति यः स तथा, पाठान्तरेण वातपरिक्षोभ इति, क्वचिद्देवपरिघो देवपरिक्षोभ इति चाद्यपदद्वयस्थाने पठ्यते, देवानामरण्यमिव बलवद्भयेन नशनस्थानत्वाद् यः स देवारण्यमिति, देवानां व्यूहः सागरादिसाङ्ग्रामिकव्यूह इव यो दुरधिगमत्वात् स देवव्यूह इति। तमस्काय-स्वरूपप्रतिपादनायैव तमुक्काये णमित्यादि सूत्रं गतार्थम्। किन्तु सौधर्मादीनावृणोत्यसौ कुक्कुटपञ्जरसंस्थान-संस्थितस्य तस्य प्रतिपादनाद्, उक्तं च—तमुक्काए णं भंते! किंसंठिए पण्णत्ते?, गोयमा! अहे मल्लगमूलसंठिए उप्पिं कुक्कुटपंजरसंठिए पण्णत्ते। (भग. 6।5।3)
तम आदि शब्दों से तमस्काय का कथन करते हुए भाषाचार का अतिक्रमण नहीं करता क्योंकि वह यथार्थ है। अतः उसे कहते हैं—तमुक्काय आदि। ये तीनों सूत्र सुगम हैं। तथापि तमस्—अप्काय परिणामरूप अंधकार का समूह तमस्काय है। जो अरूणवर द्वीप की बाह्य वेदिकान्त से अरुणवर समुद्र में बयालीस हजार योजन अवगाहन करने पर ऊपरवर्ती जलान्त से एक प्रदेश की श्रेणी से उत्थित होकर सत्रह सौ इक्कीस योजन ऊपर चढ़ती हुई वहां से तिरछी विस्तृत होती हुई सौधर्म आदि चार देवलोक को आवृत्त करती हुई ऊर्ध्व में ब्रह्मलोक के रिष्ट विमान प्रस्तट पर जाकर पूरी होती है। उसके नाम ही नामधेय हैं। तम अर्थात् तम रूप होने से उसका स्वरूप कहा है। आद्य चारों नाम तमो रूप अभिधायक है। तथा अपर चारों ही नाम आत्यंतिक तमोरूप अभिधायक है। लोक में यही अंधकार है, इस प्रकार का दूसरा लोकान्धकार नहीं है। यह देवों के भी अंधकार है। क्योंकि वहां उनके शरीर की प्रभा भी विद्यमान नहीं रहती। अतः वह देवांधकार है। अतः देवता अत्यंत भय के कारण वहां नष्ट हो जाते हैं, ऐसा श्रुतानुश्रुत है। तथा अन्य चारों चार (नाम) कार्याश्रित है। वायु का परिहनन करने से परिघ अर्थात् अर्गला की भांति जो परिघ है, वह वातपरिघ है। तथा वायु को आगल की भांति क्षुभित करती है, मार्ग से परिहत करती है अतः वातपरिघक्षोभ है। वायु ही अथवा परिघ उसे जो क्षोभित करती है वह (वातपरिघ क्षोभ है) अथवा पाठान्तर से वात परिक्षोभ है। कहीं दोनों आद्यपदों के स्थान पर देव परिघ और देवपरिक्षोभ पढ़ा जाता है। देवों के अरण्य की भांति महान भय से नाश स्थान होने से वह देवारण्य है। देवों के व्यूह—सागर आदि सांग्रामिक व्यूह की तरह जो दुरधिगम होने से है, वह देवव्यूह है। तमस्काय का स्वरूप प्रतिपादन करने के लिए ही 'तमुक्काये णं' आदि सूत्र गतार्थ है। किन्तु यह मूर्गे के पिंजरे के संस्थान में संस्थित होने से सौधर्म आदि चारों देवलोकों को आवृत करती है। कहा भी है—भंते! तमस्काय का संस्थान कैसा है? गौतम! नीचे से शराव के तल का संस्थान है और ऊपर मूर्गे के पिंजरे का संस्थान है।
सू. 279-281—चत्तारि.....पराजिणति।
(टी.) अनन्तरं तमस्कायो वचनपर्यायैरुक्तः, अधुना अर्थपर्यायैः पुरुषं निरूपयता पञ्चसूत्री गदिता सुगमा च, नवरं कश्चित् साधुर्गच्छवासी सम्प्रकटमेव अगीतार्थप्रत्यक्षमेव प्रतिसेवते मूलगुणानुत्तरगुणान् वा दर्प्पतः कल्पेन वेति सम्प्रकटप्रतिसेवीत्येकः, एवमन्यः प्रच्छन्नं प्रतिसेवत इति प्रच्छन्नप्रतिसेवी, अन्यस्तु प्रत्युत्पन्नेन लब्धेन वस्त्र-शिष्यादिना प्रत्युत्पन्नो वा जातः सन् शिष्याचार्यादिरूपेण नन्दति यः स प्रत्युत्पन्ननन्दी, अथवा नन्दनं नन्दिः आनन्दः, प्रत्युत्पन्नेन नन्दिर्यस्य स प्रत्युत्पन्ननन्दिः, तथा प्राघूर्णकशिष्यादीनामात्मनो वा निःसरणेन गच्छादेर्निर्गमेन नन्दति यो नन्दिर्वा यस्य स तथा, पाठान्तरे तु प्रत्युत्पन्नं सेवते भजते, नानुचितं विवेचयतीति प्रत्युत्पन्नसेवीति।
अनन्तर सूत्र में वचन पर्याय के द्वारा तमस्काय का प्रतिपादन किया गया। अब अर्थ पर्याय के द्वारा पुरुष का निरूपण करके पंचसूत्री कही गई, वह सुगम है। कोई गच्छवासी अगीतार्थ साधु प्रत्यक्ष में ही मूलगुणों एवं उत्तरगुणों की दर्प अथवा कल्प से प्रतिसेवना करता है वह संप्रकट प्रतिसेवी है। यह एक विकल्प है। दूसरा जो प्रच्छन्न रूप से प्रतिसेवना करता है वह प्रच्छन्न प्रतिसेवी है। वर्तमान में प्राप्त वस्त्र, शिष्य आदि से जो प्रत्युत्पन्न है वह अथवा शिष्य, आचार्य आदि रूप से जो प्रसन्न होता है वह प्रत्युत्पन्ननंदी है। अथवा नंदन का अर्थ नंदि—आनंद है। प्रत्युत्पन्न से जो नंदी है वह प्रत्युत्पन्ननंदी है। अतिथि, शिष्य आदि अथवा स्वयं के गच्छ आदि से निःसरण—निर्गमन से जो आनंदित होता है वह, पाठांतर में प्रत्युत्पन्न—यथालब्ध का सेवन करता है। जो अनुचित का विवेचन—पृथक्करण नहीं करता है वह प्रत्युत्पन्नसेवी है।
जइत्त त्ति जेत्री जयति रिपुबलमेका, न पराजेत्री न पराजयते रिपुबलान्न भज्यते, द्वितीया तु पराजेत्री परेभ्यो भङ्गभाक्, अत एव नो जेत्रीति, तृतीया कारणवशादु-भयस्वभावेति, चतुर्थी त्वविजिगीषुत्वादनुभयरूपेति।
'जइत्त'—जीतनेवाली। एक सेना शत्रुबल को जीतनेवाली होती है। 'न पराजेत्री' शत्रुबल से पराजित नहीं होती है। दूसरी सेना पराजित होती है। दूसरों से छिन्न-भिन्न होनेवाली है। अतः जीतनेवाली नहीं है। तृतीया सेना कारण विशेष से उभय स्वभावा है। चौथी जीतने की इच्छा नहीं होने से अनुभयरूपा है।
पुरुषः साधुः, स जेता परीषहाणां न तेभ्यः पराजेता उद्विजते इत्यर्थो महावीरवदित्येकः, द्वितीयः कण्डरीकवत्, तृतीयस्तु कदाचिज्जेता कदाचित् कर्मवशात् पराजेता शैलकराजर्षिवत्, चतुर्थस्त्वनुत्पन्नपरीषहः। जित्वा एकदा रिपुबलं पुनरपि जयतीत्येका, अन्या जित्वा पराजयते भज्यते, अन्या पराजित्य परिभज्य पुनर्जयति, चतुर्थी तु पराजित्य परिभुज्यैकदा पुनः पराजयते, पुरुषस्तु परीषहादिष्वेवं चिन्तनीय इति।
पुरुष अर्थात् साधु। महावीर की तरह परीषह को जीतनेवाला है। उनसे पराजित होनेवाला नहीं है। यह एक विकल्प है। दूसरा कण्डरीक की तरह है। तीसरा विकल्प कदाचित् जीतनेवाला और कदाचित् कर्मवश पराजित होनेवाला शैलक राजर्षि की तरह है। चतुर्थ के कोई परीषह उत्पन्न ही नहीं होता है। एक बार शत्रुसेना को जीतकर पुनः उसे जीतती है। यह एक प्रकार की सेना है। दूसरी जीत करके पुनः पराजित हो जाती है। तीसरी (सेना) परास्त हो पुनः जीतती है। चतुर्थ परास्त हो पुनः परास्त होती है। परीषह आदि के संबंध में पुरुष भी इसी प्रकार विचारणीय है।
सू. 282-284—चत्तारि....उववज्जइ।
(टी.) जेतव्याश्चेह तत्त्वतः कषाया एवेति तत्स्वरूपं दर्शयितुकामः क्रोधस्योत्तरत्रोपदर्शयिष्यमाणत्वान्मायादि-कषायत्रयप्रकरणमाह—चत्तारीत्यादि प्रकटम्, किन्तु केतनं सामान्येन वक्रं वस्तु पुष्पकरण्डस्य वा सम्बन्धि मुष्टिग्रहणस्थानं वंशविदलकम्, तच्च वक्रं भवति, केवलमिह सामान्येन वक्रं वस्तु केतनं गृह्यते, तत्र वंशीमूलं च तत् केतनं च वंशीमूलकेतनमेवं सर्वत्र, नवरं मेण्ढविषाणं मेषशृङ्गम्, गोमूत्रिका प्रतीता, अवलेहणिय त्ति अवलिख्यमानस्य वंशशलाकादेर्या प्रतन्वी त्वक् साऽवलेखनिकेति, वंशीमूलकेतनकादिसमता तु मायाया-स्तद्वतामनार्जवभेदात्, तथाहि—यथा वंशीमूलमति-गुपिलवक्रमेवं कस्यचिन्मायाऽपीत्येवमल्पा-ऽल्पतरा-ऽल्पतमानार्जवत्वेनान्याऽपि भावनीयेति, इयं चानन्तानु-बन्ध्यप्रत्याख्यान-प्रत्याख्यानावरण-सञ्ज्वलनरूपा क्रमेण ज्ञेया, प्रत्येकमित्यन्ये।
तत्त्वतः कषाय जेतव्य ही हैं, अतः उसके स्वरूप को प्रकट करने की अभीप्सा से माया आदि कषायत्रय का प्रकरण कहते हैं क्योंकि क्रोध का उपदर्शन माया के पश्चात् किया गया है। 'चत्तारि' आदि सूत्र स्पष्ट है। केतन का अर्थ सामान्यतया वक्र वस्तु अथवा पुष्प करंडक से संबद्ध मुष्टि ग्रहण स्थान बांस विदलक है। वह वक्र होता है। सामान्य रूप से वक्र वस्तु ही 'केतन' रूप में ग्रहण होती है। जो बांस की जड़ के समान टेढ़ा अथवा वक्र हो, वह वंशीमूल केतन होता है। मेष विषाण का तात्पर्य है—मेढ़े की सींग। गोमूत्रिका प्रसिद्ध ही है। अवलेहणिया का अर्थ है—छिलती हुई बांस की शलाका आदि की जो पतली छाल है, वह अवलेखनिका है। बांस की जड़ के समान वक्रता की तुलना माया से की जाती है। क्योंकि उसके समान वह अनार्जव (कुटिल) हैं। कहा भी है—जैसे—बांस की जड़ अतिगुपिल (ढकी हुई) वक्र होती है उसी प्रकार किसी की माया भी अल्प, अल्पतर और अल्पतम अनार्जव के कारण अन्य भी भावनीय है। यह क्रमशः अनंतानुबंधी, अप्रत्याख्यान और प्रत्याख्यानावरण तथा संज्वलन रूप में ज्ञेय है।
तेनैवानन्तानुबन्धिन्या उदयेऽपि देवत्वादि न विरुध्यते, एवं मानादयोऽपि। वाचनान्तरे तु पूर्वं क्रोधमानसूत्राणि, तत्र क्रोधसूत्राणि चत्तारि राईओ पण्णत्ताओ, तं.—पव्वयराई, पुढविराई, रेणुराई, जलराई, एवामेव चउव्विहे कोहे इत्यादि मायासूत्राणीवाधीतानीति। फलसूत्रे अनुप्रविष्टः तदुदयवर्त्तीति, शिलाविकारः शैलः, स चासौ स्तम्भश्च स्थाणुः शैलस्तम्भः एवमन्येऽपि,नवरम् अस्थि दारु च प्रतीतम्, तिनिशो वृक्षविशेषस्तस्य लता कम्बा तिनिशलता, सा चात्यन्तमृद्वीति, मानस्यापि शैलस्तम्भादिसमानता तद्वतो नमनाभावविशेषात् ज्ञेयेति, मानोऽप्यनन्तानुबन्ध्यादिरूपः क्रमेण दृश्यः, तत्फलसूत्रं व्यक्तम्, कृमिरागे वृद्धसम्प्रदायोऽयम्-मनुष्यादीनां रुधिरं गृहीत्वा केनापि योगेन युक्तं भाजने स्थाप्यते, ततस्तत्र कृमय उत्पद्यन्ते ते च वाताभिलाषिणः छिद्रनिर्गता आसन्ना भ्रमन्तो निर्हारलाला मुञ्चन्ति, ताः कृमिसूत्रं भण्यते, तच्च स्वपरिणामरागरञ्जितमेव भवति, अन्ये भणन्ति—ये रुधिरे कृमय उत्पद्यन्ते तान् तत्रैव मृदित्वा कचवरमुत्तार्य तद्रसे कञ्चिद् योगं प्रक्षिप्य पट्टसूत्रं रञ्जयन्ति, स च रसः कृमिरागो भण्यते अनुत्तारीति, तत्र कृमीणां रागो रञ्जकरसः कृमिरागः तेन रक्तं कृमिरागरक्तम्, एवं सर्वत्र।
अतः अनन्तानुबंधी का उदय होने पर भी देवत्व आदि अवरुद्ध नहीं होता। (अर्थात् अनंतानुबंधी का उदय होने से देवगति प्राप्त न हो, ऐसा नहीं है।) मान आदि भी इसी प्रकार हैं। अन्य वाचना के अनुसार पहले क्रोध और मान सूत्र हैं। वहां क्रोध सूत्र में राजी (पंक्ति) के चार भेद प्रज्ञप्त हैं। पर्वत (पत्थर) राजी, पृथ्वी (मिट्टी) राजी, रेणु राजी और जलराजी—ये चार रेखाएं हैं। इसी प्रकार चार प्रकार के क्रोध आदि माया सूत्र की तरह पठनीय हैं। फलसूत्र में अनुप्रविष्ट का अर्थ है माया आदि में प्रवर्तमान। (जिनकेअनंतानुबंधी आदि कषाय का उदय है।) शिला का विकार शैल है। शैल का स्तम्भ शैल स्तम्भ है। इस प्रकार अन्य भी हैं। अस्थि और काष्ठ प्रतीत हैं। तिनिश—(सीसम की जाति का) वृक्ष विशेष, उसकी लता अत्यंत मृदु होती है। मान की भी शैल स्तम्भ से समानता नमन का अभाव विशेष होने से उसी प्रकार ज्ञेय है। मान भी अनन्तानुबंधी रूप क्रमशः दृश्य है। उसका फलसूत्र स्पष्ट है। कृमिराग के संबंध में पूर्वाचार्यों का अभिमत है—मनुष्य आदि के रक्त को ले उसमें किसी द्रव्य का योग कर उसे पात्र में रखा जाता है। उसके बाद उस पात्र में कृमि उत्पन्न होते हैं। वे वायु की अभिलाषा से छिद्रों से बाहर निकलते हैं और उसके निकट घूमते हुए लार छोड़ते हैं। उन्हें कृमिसूत्र कहा जाता है। वह अपने परिणाम से उस रंग से रंजित ही होता है। इसकी अन्य व्याख्या भी हैं—रुधिर में जो कृमि होते हैं उनको वहीं मसलकर, उनके खोल को उतार कर कुछ द्रव्यों का योग कर वस्त्र के धागों को रंगा जाता है। वह रस जिसका रंग पृथक् होने वाला नहीं है कृमिराग है। कृमियों का राग—रंगनेवाला रस कृमिराग है। उससे रंगा हुआ कृमिरागरक्त है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए।
नवरं कर्द्दमो गोवाटादीनाम्, खञ्जनं दीपादीनाम्, हरिद्रा प्रतीतैवेति, कृमिरागादिरक्तवस्त्रसमानता च लोभस्य अनन्तानुबन्ध्यादितद्भेदवतां जीवानां क्रमेण दृढ-हीन-हीनतर-हीनतमानुबन्धत्वात्, तथाहि—कृमिरागरक्तं वस्त्रं दग्धमपि न रागानुबन्धं मुञ्चति, तद्भस्मनोऽपि रक्तत्वाद्, एवं यो मृतोऽपि लोभानुबन्धं न मुञ्चति तस्याभिधीयते लोभः कृमिरागरक्तवस्त्रसमानो-ऽनन्तानुबन्धी चेति, एवं सर्वत्र भावना कार्येति। फलसूत्रं स्पृष्टम्। इह कषायप्ररूपणागाथाः—
तथापि कर्दम—गायों के बाड़े का कीचड़ आदि। खंजन—दीप आदि की कालिमा। हल्दी ज्ञात ही है। लोभ के अनंतानुबंधी आदि भेदवाले जीवों के दृढ़, हीन, हीनतर, हीनतम अनुबंध होता है। कृमिराग से रक्त वस्त्र जला दिए जाने पर भी रंग के अनुबंध को नहीं छोड़ता है। क्योंकि उसकी भस्म भी रंगी हुई होती है। इस प्रकार से मरने पर भी जो लोभ के अनुबंध को नहीं छोड़ता है उसका लोभ कृमिराग रक्त वस्त्र की तरह अनंतानुबंधी कहा जाता हैं। सर्वत्र इसी प्रकार भावनीय है। फलसूत्र स्पष्ट है। कषाय की प्ररूपणा गाथाएं इस प्रकार हैं—
जल-रेणु-भूमि पव्वतरायीसरिसो चतुव्विधो कोधो।
तिणिसलता-कट्ठऽट्ठिय-सेलत्थंभोवमो माणो।।
मायाऽवलेहि-गोमुत्ति-मेंढसिंग-घणवंसिमूलसमा।
लोभो हलिद्द-खंजण-कद्दम-किमिरागसामाणो।।
पक्ख-चतुमास-वच्छर-जावज्जीवाणुगामिणो कमसो।
देव-णर-तिरिय-णारगगतिसाधणहेतवो णेया।।
(विभा. 3537-3539)
अनंतानुबंधी, अप्रत्याख्यान, प्रत्याख्यान और संज्वलन—क्रोध के ये चारों प्रकार क्रमशः पर्वत की रेखा, भूमि की रेखा, रेणु की रेखा, जल की रेखा के समान जानने चाहिए।
अनंतानुबंधी आदि मान के चारों प्रकार क्रमशः शैलस्तंभ, अस्थिस्तंभ, काष्ठस्तंभ, तिनिशलता (बेंत) के स्तंभ के समान जानने चाहिए।
अनन्तानुबंधी आदि माया के चारों प्रकार क्रमशः वंशीमूल, मेषविषाण, गोमूत्रिका एवं अवलेखनिका (छिली हुई बांस की छाल) के समान जानने चाहिए।
अनंतानुबंधी आदि लोभ के चारों प्रकार क्रमशः कृमिराग, कर्दमराग, खंजनराग एवं हरिद्राराग के समान जानने चाहिए।
अनंतानुबंधी चतुष्क आदि की स्थिति क्रमशः निम्नोक्त प्रकार से जाननी चाहिए—
अनंतानुबंधी चतुष्क—यावज्जीवन
अप्रत्याख्यान चतुष्क—एक वर्ष
प्रत्याख्यान चतुष्क—चार मास
संज्वलन चतुष्क—एक पक्ष
अनंतानुबंधी चतुष्क नरक गति का, अप्रत्याख्यान चतुष्क तिर्यंच गति का, प्रत्याख्यान चतुष्क मनुष्य गति का तथा संज्वलन चतुष्क देवगति का हेतु बनता है।
सू. 285-287—चउव्विहे.....देवभवे।
(टी.) अनन्तरं कषायाः प्ररूपिताः, कषायैश्च संसारो भवतीति संसारस्वरूपमाह—चउव्विहे इत्यादि व्यक्तम्, किन्तु संसरणं संसारः मनुष्यादिपर्यायान्नारकादि-पर्यायगमनमिति, नैरयिकप्रायोग्येष्वायुर्नामगोत्रादिषु कर्म्मसूदयगतेषु जीवो नैरयिक इति व्यपदिश्यते, उक्तं च—
अनंतर सूत्र में कषाय का निरूपण किया गया। कषाय से संसार होता है। अतः संसार के स्वरूप को कहा है—'चउव्विहे' इत्यादि स्पष्ट है। किंतु जिसमें संसरण होता है, वह संसार है। मनुष्य आदि पर्याय से नरक आदि पर्याय में गमन (संसार है।) नैरयिक प्रायोग्य आयु, नाम, गोत्र आदि कर्म के उदय होने पर जीव नैरयिक कहलाता है। कहा भी है—
नेरइए णं भंते! नेरइएसु उववज्जइ अनेरइए नेरइएसु उववज्जइ? गोयमा! नेरइए नेरइएसु उववज्जइ (पण्ण. 17/3/1199) इति, ततो नैरयिकस्य संसरणम् उत्पत्तिदेशगमनमपरापरावस्थागमनं वा नैरयिकसंसारः, अथवा संसरन्ति जीवा यस्मिन्नसौ संसारो गतिचतुष्टयम्, तत्र नैरयिकस्यानुभूय-मानगतिलक्षणः परम्परया चतुर्गतिको वा संसारो नैरयिकसंसारः, एवमन्येऽपि।
भंते! क्या नैरयिक नैरयिक रूप में उत्पन्न होता है अथवा अनैरयिक नैरयिक रूप में उत्पन्न होता है? गौतम! नैरयिक नैरयिक रूप में उत्पन्न होता है। नैरयिक का संसरण—उत्पत्ति क्षेत्र में गमन अथवा अपरापर अवस्थाओं में गमन नैरयिक संसार है। अथवा जीव जिसमें संसरण करते हैं, वह संसार गतिचतुष्टयरूप है। जिसमें नैरयिक गति रूप लक्षण की अनुभूति की जाती है अथवा परंपरा से चतुर्गतिक संसार नैरयिक संसार है। इसी प्रकार दूसरे संसार भी हैं।
उक्तरूपश्च संसार आयुषि सति भवतीति आयुःसूत्रम्, तत्र एति च याति चेत्यायुः कर्म्मविशेष इति, तत्र येन निरयभवे प्राणी ध्रियते तन्निरयायुः, एवमान्यन्यपि। उक्तरूपं चायुर्भवे स्थितिं कारयतीति भवसूत्रं कण्ठ्यम्, केवलं भवनं भवः उत्पत्ति, निरये भवो निरयभवः, मनुष्येषु मनुष्याणां वा भवो मनुष्यभवः, एवमन्यावपि।
उक्त रूपवाला संसार आयुष्य होने पर होता है, यह आयुसूत्र है। जो बीतती है, जाती है वह आयु कर्म विशेष है। प्राणी जिससे नरक भव को धारण करता है वह नरक आयु है। इसी प्रकार अन्य भी हैं। उक्त रूपवाला आयु जो भव में स्थिति करवाता है वह भवसूत्र है। केवल होना भव—उत्पत्ति है। नरक का भव निरयभव है। मनुष्यों में अथवा मनुष्यों का भव मनुष्य भव है। इसी प्रकार अन्य भव भी हैं।
सू. 288,289—चउव्विहे.....परिजुसियसंपण्णे।
(टी.) भवेषु च सर्वेष्वाहारका जीवाः इत्याहारसूत्रे, तत्राह्रियत इत्याहारः, अश्यत इत्यशनम् ओदनादि, पीयत इति पानं सौवीरादि, खादः प्रयोजनमस्येति खादिमं फलवर्गादि, स्वादः प्रयोजनमस्येति स्वादिमं ताम्बूलादि, उपस्क्रियतेऽनेत्युपस्करो हिङ्ग्वादिस्तेन सम्पन्नो युक्त उपस्करसम्पन्नः, तथा उपस्करणमुपस्कृतं पाक इत्यर्थस्तेन सम्पन्नः ओदन-मण्डकादिः उपस्कृतसम्पन्नः, पाठान्तरेण नोउवक्खरसंपन्नो हिङ्ग्वादिभिरसंस्कृत ओदनादिः। स्वभावेन पाकं विना सम्पन्नः सिद्धः द्राक्षादिः स्वभावसम्पन्नः, परिजुसिय त्ति पर्युषितं रात्रिपरिवसनम्, तेन सम्पन्नः पर्युषितसम्पन्न इड्डुरिकादिः, यतस्ताः पर्युषितकलनीकृताः अम्लरसा भवन्ति, आरनालास्थिताम्रफलादिर्वेति।
सभी भवों में जीव आहारक (आहार ग्रहण करने वाले) होते हैं। अतः आहार सूत्र हैं। जिसे ग्रहण किया जाता है वह आहार है, जिसे खाया जाता है वह चावल आदि अशन है। जो पीया जाता है, वह कांजी आदि पेय है। खाना जिसका प्रयोजन है वह खादिम—फलसमूह आदि है। स्वाद जिसका प्रयोजन है, वह तांबूल (पान) आदि स्वादिम है। जिसके द्वारा उपस्कृत किया जाता है वह हींग आदि उपस्कार है। उससे युक्त उपस्कार संपन्न तथा उपस्करण अर्थात् उपस्कृत—तैयार, परिपक्व चावल, रोटी (फूलका) आदि है। पाठांतर में नो उवक्खर संपन्न अर्थात् जो हींग आदि से असंस्कृत है वह चावल आदि है। जो पकाए बिना ही स्वभाव से पक्व हो जाता है वे द्राक्ष आदि स्वभाव निष्पन्न हैं। रातबासी रखने से जो तैयार हों, वे पर्युषित हैं। उससे निष्पन्न पर्युषित संपन्न इड्डुरिक (इडली) आदि हैं। वे बासी पक्व होने से आम्लरस है। अथवा चावल के पुआल में रखे आम्रफल आदि है।
सू. 290-299—चउव्विहे....पएसणिगायिते।
(टी.) अन्तरोदिताः संसारादयो भावाः कर्म्मवतां भवन्तीति—चउव्विहे बंधे इत्यादि कर्म्मप्रकरण-मारादेककसूत्रात्, प्रकटं चैतत्, नवरं सकषायत्वात् जीवस्य कर्म्मणो योग्यानां पुद्गलानां बन्धनम् आदानं बन्धः, तत्र कर्म्मणः प्रकृतयः अंशा भेदा ज्ञानावरणीयादयोऽष्टौ तासां प्रकृतेर्वा अविशेषितस्य कर्म्मणो बन्धः प्रकृतिबन्धः, तथा स्थितिः तासामेवावस्थानं जघन्यादिभेदभिन्नम्, तस्या बन्धो निर्वर्त्तनं स्थितिबन्धः, तथा अनुभावो विपाकः तीव्रादिभेदो रस इत्यर्थः, तस्य बन्धोऽनुभावबन्धः, तथा जीवप्रदेशेषु कर्म्मप्रदेशानामनन्तानन्तानां प्रतिप्रकृति प्रतिनियतपरिमाणानां बन्धः सम्बन्धनं प्रदेशबन्धः परिमितप्रमाणगुडादिमोदकबन्धवदिति।
अनन्तर सूत्र में कहे गए संसार आदि भाव कर्मवान के होते हैं। अतः 'चउव्विहे बंधे' इत्यादि कर्म प्रकरण से संबद्ध एक-एक सूत्र से कहे गए हैं। यह स्पष्ट है। सकषाय होने से जीव का कर्म के योग्य पुद्गलों का बंध (ग्रहण) बंध है। कर्म की प्रकृति—अंश/भेद के ज्ञानावरणीय आदि आठ प्रकार हैं। उनकी प्रकृतियों अथवा अविशेषित कर्म का बंध प्रकृतिबंध है। उन प्रकृतियों का जघन्य आदि के भेद से अवस्थान स्थिति है। उस स्थिति का निर्वर्तन (निष्पत्ति) स्थिति बंध है। तीव्र आदि के भेद से उनका विपाक अनुभाव है। उसका बंध अनुभाव बंध है। अनंतानंत कर्म प्रदेशों का प्रतिप्रकृति प्रतिनियत परिणाम से जीव प्रदेशों के साथ संबंध होना प्रदेश बंध है। यह परिमित प्रमाण में गुड़ आदि के मोदक के बंध की तरह है।
एवं च मोदकदृष्टान्तं वर्णयन्ति वृद्धाः—यथा किल मोदकः कणिक्का-गुड-घृत-कटुभाण्डादिद्रव्यबद्धः सन् कोऽपि वातहरः, कोऽपि पित्तहरः, कोऽपि कफहरः, कोऽपि मारकः, कोऽपि बुद्धिकरः, कोऽपि व्यामोहकरः, एवं कर्म्मप्रकृतिः काचिज्ज्ञानमावृणोति काचिद्दर्शनं काचित् सुखदुःखादिवेदनमुत्पादयतीति, तथा तस्यैव मोदकस्य यथा अविनाशभावेन कालनियमरूपा स्थितिर्भवति, एवं कर्म्मणोऽपि तद्भावेन नियतकालावस्थानं स्थितिबन्धः, तथा तस्यैव मोदकस्य यथा स्निग्ध-मधुरादिरेक-गुणद्विगुणादिभावेन रसो भवति, एवं कर्म्मणोऽपि देश-सर्वघाति-शुभा-ऽशुभ-तीव्र-मन्दादिरनुभागबन्धः, तथा तस्यैव मोदकस्य यथा कणिक्कादिद्रव्याणां परिमाणवत्त्वम् एवं कर्म्मणोऽपि पुद्गलानां प्रतिनियतप्रमाणता प्रदेशबन्ध इति।
पूर्वाचार्य यहां मोदक के दृष्टांत का वर्णन इस प्रकार करते हैं—जैसे कणिक्का (भुना हुआ गेहूं), गुड़, घी, सौंठ आदि से सांधा हुआ कोई मोदक वातहर, कोई पित्तहर, कोई कफहर, कोई मारक, कोई बुद्धिकारक, कोई व्यामोहकर होता है। उसी प्रकार कोई कर्म प्रकृति ज्ञान को आवृत करती है, कोई दर्शन को, कोई सुख-दुःख आदि की वेदना उत्पन्न करती है। उस मोदक की अविनाश भाव से कालमान रूप स्थिति होती है। (कब तक यह नष्ट नहीं होगा।) उसी प्रकार कर्म का भी उस भाव में रहने का नियत समय होता है, वह स्थिति बंध है। उस मोदक का जैसे स्निग्ध आदि एक गुण, द्विगुण मधुर आदि भाव से रस होता है। उसी प्रकार कर्म का भी सर्वघाती, देशघाती, शुभ, अशुभ, तीव्र, मंद आदि रूप में अनुभाग बंध होता है। जैसे मोदक में कणिक्का आदि द्रव्यों की परिणामता होती है, उसी प्रकार कर्मों के पुद्गलों की भी प्रतिनियत प्रमाणता प्रदेशबंध है।
उपक्रम्यते क्रियतेऽनेनेत्युपक्रमः कर्मणो बद्धत्वोदीरितत्वादिना परिणमनहेतुर्जीवस्य शक्तिविशेषो योऽन्यत्र करणमिति रूढः, उपक्रमणं वोपक्रमो बन्धना-दीनामारम्भः, स्यादारम्भ उपक्रमः (अमरको. 689) इति वचनादिति, तत्र बन्धनं कर्म्मपुद्गलानां जीवप्रदेशानां च परस्परं सम्बन्धनम्, इदं च सूत्रमात्रबद्धलोहशलाका-सम्बन्धोपममवगन्तव्यम्, तस्योपक्रम उक्तार्थो बन्धनोपक्रमः, आसकलितावस्थस्य वा कर्म्मणो बद्धावस्थीकरणं बन्धनम्, तदेवोपक्रमो वस्तुपरिकर्म्मरूपो बन्धनोपक्रमः, वस्तुपरिकर्म्मवस्तुविनाशरूपस्याप्युपक्रम-स्याभिहितत्वादिति, एवमन्यत्रापि, नवरमप्राप्तकाल-फलानां कर्म्मणामुदये प्रवेशनमुदीरणा, उक्तं च—
जिसके द्वारा उपक्रमण (प्रारंभ) किया जाता है वह उपक्रम है। जीव की शक्ति विशेष से कर्म के बंध, उदीरणा आदि के परिणमन का हेतु है वह 'करण' रूप में प्रसिद्ध है। अथवा स्यादारम्भ....इस वचन से। उपक्रमण उपक्रम—बंध आदि का आरंभ है, कर्म पुद्गलों का जीव के प्रदेशों के साथ संबंध बंधन है। इस संबंध को सूत्र मात्र से बद्ध लोहशलाका की तरह जानना चाहिए। उपक्रम का अर्थ बतलाया गया है। बंधन का उपक्रम बंधनोपक्रम है। समस्त गृहीत कर्मों का बद्धावस्था में होना बंधन है। उसका ही उपक्रम वस्तु परिकर्म रूप बंधनोपक्रम है। वस्तु परिकर्म का तात्पर्य वस्तु विनाश रूप परिकर्म कहा गया है। इसी प्रकार अन्यत्र भी जानना चाहिए। जिन कर्मों का काल फल प्राप्त नहीं है उन कर्मों का उदय में प्रवेश करना उदीरणा है। कहा भी है—
जं करणेणोकड्ढिय उदए दिज्जइ उदीरणा एसा।
पगइ-ठिती-अणुभागप्पएस-मूलुत्तरविभागा।।
(कर्मप्र. 4।1)
जिस करण के द्वारा उदयावलिका से बहिर्वर्ती कर्मों की स्थिति का अपकर्ष कर उदयावलिका में प्रक्षिप्त किया जाता है, वह उदीरणा है। उदीरणा के चार प्रकार हैं—प्रकृति उदीरणा, स्थिति उदीरणा, अनुभाग उदीरणा, प्रदेश उदीरणा। इन प्रत्येक के दो प्रकार हैं—मूल प्रकृति विक्रिया और उत्तर प्रकृति विक्रिया।
तथा उदयोदीरणा-निधत्त-निकाचनाकरणानामयोग्य-त्वेन कर्म्मणोऽवस्थापनमुपशमनेति, उक्तं च—उव्वट्टण-ओवट्टण-संकमणाइं च नऽन्नकरणाइं (कर्मप्र. 5।67) ति उपशमनायां सन्तीति प्रक्रमः। तथा विविधैः प्रकारैः कर्म्मणां सत्तोदयक्षयक्षयोपशमोद्वर्त्तनापवरत्तनादिभिरेतद्रूप-तयेत्यर्थः, गिरिसरिदुपलन्यायेन द्रव्यक्षेत्रादिभिर्वा करणविशेषेण वाऽवस्थान्तरापादनं विपरिणामना, इह च विपरिणामना बन्धनादिषु तदन्येष्वप्युदयादिष्वस्तीति सामान्यरूपत्वाद् भेदेनोक्तेति।
उदय, उदीरणा, निधत्त, निकाचना करणों के अयोग्य कर्मों का अवस्थापन उपशमन है। कहा भी है—देशोपशमन में उद्वर्तन, अपवर्तन और संक्रमण—ये तीन करण होते हैं, अन्य करण नहीं होते हैं। उपशामना का प्रक्रम है। कर्मों की सत्ता, उदय, क्षय, क्षयोपशम, उद्वर्तन, अपवर्तन आदि रूपों में विविध प्रकार से होता है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। गिरिसरितप्रस्तर न्याय से द्रव्य, क्षेत्र आदि से अथवा करण विशेष के द्वारा अवस्थान्तर को प्राप्त करना विपरिणामना है। यह विपरिणामना बंध आदि में तथा उससे अन्य उदय आदि में होती है। अतः यहां सामान्य रूप से भेदों से कही गई है।
बन्धनोपक्रमो बन्धनकरणं चतुर्द्धा, तत्र प्रकृतिबन्धनस्योपक्रमो जीवपरिणामो योगरूपः, तस्य प्रकृतिबन्धहेतुत्वादिति, स्थितिबन्धनस्यापि स एव, नवरं कषायरूपः, स्थितेः कषायहेतुकत्वादिति, अनुभाग-बन्धनोपक्रमोऽपि परिणाम एव, नवरं कषायरूपः, प्रदेशबन्धनोपक्रमस्तु स एव योगरूप इति, यत उक्तम्—जोगा पयडिपएसं ठिइअणुभागं कसायओ कुणइ (बन्धशतके 99) इति। प्रकृत्यादिबन्धनानामारम्भा वा उपक्रमा इति, एवमन्यत्रापि। यन्मूलप्रकृतीनामुत्तर-प्रकृतीनां वा दलिकं वीर्यविशेषेणााकृष्योदये दीयते सा प्रकृत्युदीरणेति, वीर्यादेव या प्राप्तोदयया स्थित्या सहाप्राप्तोदया स्थितिरनुभूयते सा स्थित्युदीरणेति। तथैव प्राप्तोदयेन रसेन सहाप्राप्तोदयो रसो यो वेद्यते साऽनुभागोदीरणेति। तथा प्राप्तोदयैर्नियतपरिमाणकर्मप्रदेशैः सहाप्राप्तोदयानां नियतपरिमाणानां कर्मप्रदेशानां यद् वेदनं सा प्रदेशोदीरणेति। इहापि कषाय-योगरूपः परिणाम आरम्भो वोपक्रमार्थः, प्रकृत्युपशमनोपक्रमादयश्चत्वारोऽपि सामान्योपशमनोपक्रमानुसारेणावगन्तव्याः, प्रकृति-विपरिणामनोपक्रमादयोऽपि सामान्यविपरिणाणमनोपक्रम-लक्षणानुसारेणावबोद्धव्याः, उपक्रमस्तु प्रकृत्यादित्वेन पुद्गलानां परिणमनसमर्थं जीववीर्यमिति।
बंधनोपक्रम—बंधनकरण के चार प्रकार हैं। प्रकृतिबंध का उपक्रम योगरूप जीव परिणाम है। क्योंकि वह प्रकृतिबंध का हेतु है। स्थितिबंध का हेतु भी वही है। केवल कषाय रूप स्थिति का हेतु कषाय है। अनुभाग बंध उपक्रम भी परिणाम ही है। केवल कषाय रूप प्रदेश बंध उपक्रम योगरूप ही है। क्योंकि कहा है—प्रकृति और प्रदेशबंध योग से होता है। स्थिति और अनुभाग बंध कषायतः होता है। प्रकृति आदि बंधनों का आरंभ उपक्रम है। इसी प्रकार अन्यत्र जानना चाहिए। मूलप्रकृतियों अथवा उत्तरप्रकृतियों के दलिकों को वीर्य विशेष से खींचकर उदय में लाना प्रकृति उदीरणा है। वीर्य से ही उदय प्राप्त स्थिति के साथ अप्राप्त कर्म प्रकृतियों को उदय स्थिति में लाकर अनुभव करना स्थिति उदीरणा है। उसी प्रकार प्राप्त रसोदय के साथ अप्राप्त रस को उदय में लाकर अनुभव करना अनुभाग उदीरणा है। उदय प्राप्त नियत परिणामवाले कर्म प्रदेशों के साथ अप्राप्त उदयवाले नियत परिणाम के कर्मप्रदेशों का वेदन प्रदेश उदीरणा है। यहां भी कषाय, योगरूप परिणाम का आरंभ अथवा उपक्रम है। प्रकृति उपशमन आदि चार प्रकार भी सामान्य उपशमन उपक्रम के अनुसार ज्ञातव्य है। प्रकृति विपरिणामन उपक्रम आदि सामान्य विपरिणामन उपक्रम के लक्षणानुसार ज्ञातव्य है। प्रकृति आदि से (कर्म) पुद्गलों के परिणमन का सामर्थ्य जीववीर्य उपक्रम है।
अप्पाबहुए त्ति अल्पं च स्तोकं बहु च प्रभूतमल्पबहु, तद्भावोऽल्पबहुत्वम्, दीर्घत्वाऽसंयुक्तत्वे च प्राकृत-त्वादिति, प्रकृतिविषयमल्पबहुत्वं बन्धाद्यपेक्षया, यथा सर्वस्तोकप्रकृतिबन्धक उपशान्तमोहादिः, एकविध-बन्धकत्वाद्, बहुतरबन्धकः उपशमकादिसूक्ष्मसम्परायः, षड्विधबन्धकत्वात्, बहुतरबन्धकः सप्तविध-बन्धकस्ततोऽष्टविधबन्धक इति, स्थितिविषयमल्पबहुत्वं यथा—सव्वत्थोवो संजयस्य जहन्नओ ठितीबंधो, एगिंदियबायरपज्जत्तगस्स जहन्नओ ठिईबंधो असंखेज्जगुणो ( ) इत्यादि, अनुभागं प्रत्यल्पबहुत्वं यथा—
अप्पबहुए—अल्प—थोड़ा और बहुत—अत्यधिक अल्पबहु है। उसका भाव अल्पबहुत्व है। दीर्घत्व और असंयुक्तत्व प्राकृत के कारण है। प्रकृति विषयक अल्पबहुत्व बंध आदि की अपेक्षा से है। जैसे सर्वस्तोक प्रकृतिबंध उपशांत मोह आदि एकविध बंध होने से है। बहुतर बंधक उपशम आदि सूक्ष्मसंपराय है। यह छह प्रकार का बंधक होने के कारण है। इसी प्रकार सप्तविध बंधक, अष्टविध—बंधक बहुतर बंधक है। स्थिति विषयक अल्पबहुत्व इस प्रकार है, यथा—सबसे कम संयती के जघन्यतः स्थिति बंध होता है। बादर एकेन्द्रिय पर्याप्त के जघन्यतः स्थितिबंध असंख्यातगुणा होता है इत्यादि। अनुभाग का अल्पबहुत्व है, जैसे—
सव्वत्थोवाइं अणंतगुणवड्ढिट्ठाणाणि, अंसंखेज्ज-गुणवड्ढिट्ठाणाणि असंखेज्जगुणाणि, संखेज्जगुणवड्ढिट्ठाणाणि असंखेज्जगुणाणि जाव अणंतभागवड्ढिट्ठाणाणि असंखेज्जगुणाणि ( ) प्रदेशाल्पबहुत्वं यथा— अट्ठविहबंधगस्स आउयभागो थोवो, नामगोयाणं तुल्लो विसेसाहिओ, नाणदंसणावरणंतरायाणं तुल्लो विसेसाहिओ, मोहस्स विसेसाहिओ, वेयणीयस्स विसेसाहिओ ( ) इति। यां प्रकृतिं बध्नाति जीवः तदनुभावेन प्रकृत्यन्तरस्थं दलिकं वीर्यविशेषेण यत् परिणमयति स सङ्क्रमः, उक्तं च—
सबसे कम अनंतगुण वृद्धिस्थान है। असंख्यातगुण वृद्धिस्थान असंख्यात गुणा है। उससे संख्यातगुण वृद्धिस्थान असंख्येय गुण है। यावत् अनंत भाग वृद्धि-स्थान असंख्यात गुण है। प्रदेश का अल्प-बहुत्व, जैसे— अष्टविध बंधक के आयुष्य का भाग स्तोक है। नाम और गोत्र दोनों तुल्य विशेषाधिक है। उससे ज्ञानावरण, दर्शनावरण और अंतराय तुल्य विशेषाधिक है। मोहनीय के विशेषाधिक और वेदनीय के विशेषाधिक है। जीव जिस प्रकृति का बंधन करता है, उसके अनुभाव से दूसरी प्रकृति में स्थित दलिक का, वीर्य विशेष से जो परिणमन होता है, वह संक्रम है। कहा भी है—
सो संकमो त्ति भन्नइ जब्बंधणपरिणओ पओगेणं।
पययंतरत्थदलियं परिणमयइ तदणुभावे जं।।
(कर्मप्र. 2।1)
जीव जिस प्रकृति के प्रयोग से बंधा हुआ है और उसके अनुभाव से प्रकृत्यन्तरदलिक से परिणमित होता है वह संक्रमण है।
तत्र प्रकृतिसङ्क्रमः सामान्यलक्षणावगम्य एवेति, मूलप्रकृतीनामुत्तरप्रकृतीनां वा स्थितेर्यदुत्कर्षणम् अपकर्षणं वा प्रकृत्यन्तरस्थितौ वा नयनं स स्थितिसङ्क्रम इति, उक्तं च—
प्रकृति संक्रमण सामान्य लक्षण से अवगम्य ही है। मूल प्रकृति अथवा उत्तर प्रकृति में स्थिति की दृष्टि से उत्कर्ष अथवा अपकर्ष अथवा प्रकृत्यन्तर स्थिति में ले जाना स्थिति संक्रम है। कहा भी है—
ठितिसंकमो त्ति वुच्चइ मूलुत्तरपगतीओ उ जा हि ठिती।
उव्वट्टिया व ओवट्टिया व पगइं णिया वऽन्नं।।
(कर्मप्र. 2।28)
मूल प्रकृतियों अथवा उत्तर प्रकृतियों में स्थिति की उद्वर्तना अथवा अपवर्तना अथवा अन्य प्रकृतियों में उसका निवेश स्थिति संक्रम है। अनुभागसंक्रमणो-ऽप्येवमेव, यदाह—अनुभाग संक्रम भी इसी प्रकार है। क्योंकि कहा है—
तत्थट्ठपयं उव्वट्टिया व ओवट्टिया व अविभागा।
अणुभागसंकमो एस अन्नपगइं णिया वावि।।
(कर्मप्र. 2।46)
अनुभाग संक्रम में जो अर्थपद है वह उद्वर्तित अथवा अपवर्तित अथवा अन्य प्रकृति—स्वभाव परिणमित है, यह सभी अनुभाग संक्रम है।
अट्ठपयं ति अनुभागसङ्क्रमस्वरूपनिर्द्धारणम्, अविभाग त्ति अनुभागाः, निय त्ति नीता इति। यत् कर्म्मद्रव्यमन्यप्रकृतिस्वभावेन परिणाम्यते स प्रदेशसङ्क्रमः, उक्तं च—
अर्थपद—अनुभाग संक्रम का स्वरूप निर्धारण है। अविभाग अर्थात् अनुभाग। निय अर्थात् ले जाना। जो कर्मद्रव्य अन्य प्रकृति स्वभाव से परिणमित होते हैं वह प्रदेशसंक्रम है। कहा भी है—
जं दलियमन्नपगइं णिज्जइ सो संकमो पएसस्स।
(कर्मप्र. 2/60)
जो संक्रम प्रायोग्य दलिक कर्म द्रव्य को अन्य प्रकृति में ले जाया जाता है अथवा अन्य प्रकृति में परिणमित किया जाता है वह प्रदेश संक्रम है।
निधानं निहितं वा निधत्तम्, भावे कर्म्मणि वा क्तप्रत्यये निपातनात्, उद्वर्त्तनाऽपवर्त्तनावर्जितानां शेषकरणानामयोग्यत्वेन कर्म्मणोऽवस्थापनमुच्यते, नितरां काचनं बन्धनं निकाचितं कर्म्मणः सर्वकरणानाम-योग्यत्वेनावस्थापनम्, उक्तं चोभयसंवादि—
जो निधान अथवा निहित है वह निधत्त है। निपात से भाव अथवा कर्म में क्त प्रत्यय होता है। उद्वर्तना और अपवर्तना को छोड़ शेष करण के अयोग्य कर्मों का अवस्थापन निधत्त है। निरंतरित रूप से जिस कर्म का बंध है वह निकाचन है। सभी करणों की दृष्टि से कर्मों का अयोग्य होना निकाचित कर्म है। दोनों का संवादी कथन इस प्रकार है—
संकमणं पि निहत्तीए णत्थि सेसाणि चत्ति इयरस्स। (कर्मप्र. 6।1) इयरस्स त्ति निकाचनाकरण-स्येति। अथवा पूर्वबद्धस्य कर्म्मणस्तप्त-संमीलित-लोहशलाकासम्बन्धसमानं निधत्तम्, तप्त-मिलित-संकुट्टितलोहशलाकासम्बन्धसमानं निकाचितमिति, प्रकृत्यादिविशेषस्तूभयत्रापि सामान्यलक्षणानुसारेण नेय इति, विशेषतो बन्धादि-स्वरूपजिज्ञासुना कर्मप्रकृति-सङ्ग्रहणिरनुसरणीयेति।
निधत्ति में संक्रमण भी नहीं होता है। निकाचना में उद्वर्तना और अपवर्तना आदि भी नहीं होती है। इयरस्स का तात्पर्य है निकाचना करण का। अथवा पूर्वबद्ध कर्म का तप्त, सम्मिलित लोहशलाका के संबंध की भांति निधत्त है। तप्त, सम्मिलित, कुटी हुई लोहशलाका संबंध के समान निकाचित (कर्म) है। दोनों ही प्रकृति आदि विशेष से सामान्य लक्षण के रूप में ज्ञेय हैं। बंध आदि स्वरूप के जिज्ञासुओं को विशेष रूप से 'कर्म-प्रकृति संग्रहणी' को पढ़ना चाहिए।
300-302—चत्तारि....णिरवसेससव्वए।
(टी.) इहानन्तरमल्पबहुत्वमुक्तम्, तत्रात्यन्त-मल्पमेकं शेषं त्वपेक्षया बहु इत्यल्पबहुत्वाभिधायिन एक-कति-सर्वशब्दान् चतुःस्थानकेऽवतारयन् चत्तारीत्यादि सूत्रत्रयमाह।
अनन्तरसूत्र में अल्पबहुत्व का प्रतिपादन किया गया। जहां अत्यंत अल्प रूप में एक ही शेष रहता है उसकी अपेक्षा बहु। इस अल्पबहुत्व के प्रज्ञापक एक, कति, सर्व आदि शब्दों का चतुःस्थान में अवतरण करते हुए 'चत्तारि इत्यादि' तीन सूत्रों को कहा है।
एकसङ्ख्योपेतानि द्रव्यादीनि स्वार्थिककप्रत्ययो-पादानादेककानि, तत्र द्रव्यमेवैककं द्रव्यैककं सचित्तादिभेदात् त्रिविधमिति, माउएक्कए त्ति मातृकापदैककम्, एकं मातृकापदम्, तद्यथा उप्पन्ने इ वेत्यादि, इह प्रवचने दृष्टिवादे समस्तनयवादबीजभूतानि मातृकापदानि भवन्ति, तद्यथा—उप्पन्ने इ वा विगए इ वा धुवे इ वेति, अमूनि च मातृकापदानीव अ आ इत्येवमादीनि सकलशब्दशास्त्रार्थव्यापारव्यापक-त्वान्मातृका पदानीति, पर्यायैककः एकः पर्यायः, पर्यायो विशेषो धर्म्म इत्यनर्थान्तरम्, स चानादिष्टो वर्णादिरादिष्टः कृष्णादिरिति, सङ्ग्रहैककः शालिरिति, अयमर्थः—सङ्ग्रहः समुदायः, तमाश्रित्यैकवचनगर्भशब्दप्रवृत्तिः, तथा चैकोऽपि शालिः शालिरित्युच्यते, बहवोऽपि शालयः शालिरिति, लोके तथादर्शनादिति,क्वचित् पाठः दविए एक्कए इत्यादि, तत्र द्रव्ये विषयभूते एकक इत्यादि व्याख्येयमिति।
स्वार्थिक 'क' प्रत्यय के उपादान से एक संख्या से युक्त जो द्रव्य हैं वे एैकक हैं। वे एैकक सचित्त आदि के भेद से तीन प्रकार के हैं। एैकक मातृका पद है। एक मातृका पद जैसे—उप्पन्नेइ वा इत्यादि। यहां दृष्टिवाद प्रवचन में समस्त नयवादों के बीजरूप में मातृका पद होते हैं, जैसे—उप्पन्नेइ वा....। ये मातृका पद अ, आ आदि रूप में हैं। संपूर्ण शब्द शास्त्रार्थ की प्रवृत्ति में व्यापक होने से ये मातृका पद हैं। एैकक का पर्याय एक पर्याय है। पर्याय अथवा धर्म विशेष यह पर्यायवाची है। वह अनादिष्ट और वर्ण आदि से आदिष्ट कृष्ण आदि है। संग्रह एैकक शालि है। संग्रह का अर्थ समुदाय है। उसको आश्रित कर एकवचन गर्भित शब्द से प्रवृत्ति होती है। एक शालि भी शालि कहलाता है। बहुत से शालि भी शालि है क्योंकि लोक (व्यवहार) में ऐसा देखा जाता है, कहीं-कहीं पाठ है—'दविए एक्कए' इत्यादि। वहां द्रव्य के विषयभूत होने पर 'एकक' इत्यादि रूप में व्याख्येय है।
कतीति प्रश्नगर्भापरिच्छेदवत्सङ्ख्यावचनो बहुवचनान्तः, तत्र द्रव्याणि च तानि कति च द्रव्यकति, कति द्रव्याणीत्यर्थः, द्रव्यविषयो वा कतिशब्दो द्रव्यकतिः, एवं मातृकापदादिष्वपि, नवरं सङ्ग्रहाः शालि-यव-गोधूमा इत्यादि।
प्रश्नगर्भित अज्ञान की तरह कति संख्यावाची बहुवचनान्त है। द्रव्यों की संख्या द्रव्यकति है। अर्थात् कितने द्रव्य? अथवा द्रव्य विषयक कति शब्द द्रव्यकति है। इसी प्रकार मातृकापदों में भी (जानना चाहिए।) शालि, जौ, गेहूं आदि संग्रहवाची हैं।
नाम च तत्सर्वं च नामसर्वम्, सचेतनादेर्वा वस्तुनो यस्य सर्व्वमिति नाम तन्नामसर्वं नाम्ना सर्व्वं 'सर्वम्' इति वा नाम यस्येति विग्रहाद्, नामशब्दस्य च पूर्वनिपातः, तथा स्थापनया सर्वमेतदिति कल्पनया अक्षादि द्रव्यं सर्वं स्थापनासर्वम्, स्थापनैव वा अक्षादिद्रव्यरूपा सर्व्वं स्थापनासर्व्वम्, आदेशनमादेशः उपचारो व्यवहारः, स च बहुतरे प्रधाने वा आदिश्यते देशेऽपि, यथा विवक्षितं घृतमभिसमीक्ष्य बहुतरे भुक्ते स्तोके च शेषे उपचारः क्रियते 'सर्व्वं घृतं भुक्तम्'। प्रधानेऽप्युपचारः यथा ग्रामप्रधानेषु गतेषु पुरुषेषु 'सर्व्वो ग्रामो गतः' इति व्यपदिश्यते इति, अत आदेशतः सर्वमादेशसर्व्वम् उपचारसर्व्वमित्यर्थः, तथा निरवशेषतया अपरिशेष-व्यक्तिसमाश्रयेण सर्व्वं निरवशेषसर्व्वम्, यथा अनिमिषाः सर्व्वे देवाः, न हि देवव्यक्तिरनिमिषत्वं काचिद् व्यभिचरतीत्यर्थः, सर्वत्र ककारः स्वार्थिको द्रष्टव्यः।
जिसका नाम सर्व है वह नाम सर्व है। अथवा सचेतन आदि वस्तु का जो सर्व इस प्रकार नाम है, वह सर्व नाम है। अथवा सर्व जिसका नाम है उस विग्रह से नाम सर्व है। इसमें नाम शब्द पूर्व निपात के रूप में है। अक्ष आदि के रूप में स्थापना से सर्व की कल्पना करना स्थापना सर्व है। अथवा अक्ष आदि की द्रव्य रूप से स्थापना ही स्थापना सर्व है। आदेशन (कथन) आदेश है। उपचार, व्यवहार उसके पर्याय हैं। बहुत अथवा प्रधान में देश में सर्व का आदेश किया जाता है। जैसे विवक्षित घृत को देखकर स्वल्प अथवा बहुत का भोग करने पर उपचार किया जाता है—'सारा घृत भोग लिया।' प्रधान में भी सर्व का उपचार होता है। जैसे—'ग्रामप्रधान के जाने पर कहा जाता है कि संपूर्ण ग्राम चला गया।' अतः आदेश से सर्व आदेश सर्व है, उपचार सर्व है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। समस्त व्यक्तियों के समाश्रय से सर्व निरवशेष सर्व है। जैसे—सभी देव अनिमिष हैं। क्योंकि देव के अतिरिक्त अन्य किसी में इसका व्यभिचार नहीं होता है, ऐसा तात्पर्य है। सर्वत्र 'ककार' का प्रयोग स्वार्थ में जानना चाहिए।
सू. 303—माणुसुत्तरस्स....रतणसंचए।
(टी.) अनन्तरं सर्वं प्ररूपितम्, तत्प्रस्तावत् सर्वमनुष्यक्षेत्रपर्यन्तवर्त्तिनि पर्व्वते सर्वासु तिर्यग्दिक्षु कूटानि प्ररूपयन्नाह—माणुसुत्तरस्सेत्यादि स्फुटम्, किन्तु चउद्दिसिं ति चतसृणां दिशां समाहारश्चतुर्द्दिक्, तस्मिंश्चतुर्द्दिशि, अनुस्वारः प्राकृतत्वादिति, कूटानि शिखराणि, इह च दिग्ग्रहणेऽपि विदिक्ष्विति द्रष्टव्यम्, तत्र दक्षिणपूर्वस्यां दिशि रत्नकूटं गरुडस्य वेणुदेवस्य निवासभूतम्, तथा दक्षिणापरस्यां दिशि रत्नोच्चयकूटं वेलम्बसुखद-मित्यपरनामकं वेलम्बस्य वायुकुमारेन्द्रस्य सम्बन्धि, तथा पूर्वोत्तरस्यां दिशि सर्वरत्नकूटं वेणुदालिसुपर्णकुमारेन्द्रस्य, तथा अपरोत्तरस्यां रत्नसञ्चयकूटं प्रभञ्जनापरनामकं प्रभञ्जनवायुकुमारेन्द्रस्येति, एवं चैतद् व्याख्यायते द्वीपसागरप्रज्ञप्तिसङ्ग्रहण्यनुसारेण, यतस्तत्रोक्तम्—
अनन्तर सूत्र में सर्व का निरूपण किया गया। उस प्रसंग में सर्व मनुष्यक्षेत्रव्यापी पर्वत, सभी तिरछी दिशाओं के कूट (शिखर) का निरूपण करते हुए कहा है—मानुषोत्तर आदि स्पष्ट है। किंतु 'चउद्दिसिं'—चारों दिशाओं का समाहार चतुर्दिक् है। इसमें अनुस्वार प्राकृत के कारण है। कूट अर्थात् शिखर। यहां दिशा शब्द ग्रहण करने पर भी विदिशा में ऐसा दृष्टव्य है। दक्षिण पूर्व दिशा में वेणुदेव गरुड़ का निवास स्थान 'रत्नकूट' है। दक्षिण पश्चिम दिशा में 'रत्नोच्चयकूट' जिसका अपर नाम वेलम्भसुखद है, यह वायुकुमार के इन्द्र वेलम्भ से संबंधित है। पूर्वोत्तर दिशा में सुपर्णकुमार के इन्द्र वेणुदालि का 'सर्वरत्नकूट' है। पश्चिमोत्तर दिशा में प्रभंजनवायुकुमार के इन्द्र जिसका अपर नाम प्रभंजन है। उनका 'रत्नसंचयकूट' है। द्वीपसागर प्रज्ञप्ति के अनुसार इसकी व्याख्या इस प्रकार की गई है
दक्खिणपुव्वेण रयणकूडं गरुलस्स वेणुदेवस्स।
सव्वरयणं च पुव्वुत्तरेण तं वेणुदालिस्स।।
दक्षिण पूर्व दिशा में वेणुदेव गरुड़ का निवास स्थान रत्नकूट है। पूर्वोत्तर दिशा में सुपर्णकुमार के इंद्र वेणुदालि का निवास स्थान सर्वरत्नकूट है।
रयणस्स अवरपासे तिन्नि वि समइच्छिऊण कूडाइं।
कूडं वेलंबस्स उ विलंबसुहयं सया होइ।।
रत्नकूट के अपर पार्श्व में तीनों ही समान उत्सेध वाले कूट हैं। ये वेलंब जिसका दूसरा नाम वेलंबसुखद है उनका कूट है।
सव्वरयणस्स अवरेण तिन्नि समइच्छिऊण कूडाइं।
कूडं पभंजणस्स उ पभंजणं आढियं होइ।।
(द्वीपप्र. 16-18)
सर्वरत्नकूट के अपर पार्श्व में तीनों दिशाओं में समान उत्सेधवाले कूट हैं। प्रभंजन नामक वायुकुमार का प्रभंजन कूट है।
इह चतुःस्थानकानुरोधेन चत्वार्युक्तानि, अन्यथा अन्यान्यपि द्वादश सन्ति, पूर्वदक्षिणापरोत्तरासु त्रीणि त्रीणि, द्वादशापि चैकैकदेवाधिष्ठितानीति, उक्तं च—
चतुःस्थानक के क्रम से यहां चार का कथन किया गया, अन्यथा अन्य बारह कूट और भी हैं। पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में तीन-तीन हैं। ये बारह ही एक-एक देव से अधिष्ठित हैं। कहा भी है—
पुव्वेण तिन्नि कूडा दाहिणओ तिण्णि तिण्णि अवरेणं।
उत्तरओ तिन्नि भवे चउद्दिसिं माणुसनगस्स।।
(द्वीपप्र. 6)
मानुषोत्तर पर्वत के चारों दिशाओं में क्रमशः पूर्व में तीन, दक्षिण में तीन, पश्चिम में तीन और उत्तर में तीन कूट हैं। (कुल बारह कूट हैं।)
सू. 304-319—जंबूद्दीवे....पासे।
(टी.) अनन्तरं मानुषोत्तरे कूटद्रव्याणि प्ररूपितानि, अधुना तेनावृतक्षेत्रद्रव्याणां चतुःस्थानकावतारं जंबूदीवे इत्यादिना चत्तारि मंदरचूलियाओ एतदन्तेन ग्रन्थेनाह, व्यक्तश्चायम्, नवरं चित्रकूटादीनां वक्षारपर्व्वतानां षोडशानामिदं स्वरूपम्
अनन्तर सूत्र में मानुषोत्तर पर्वत के कूटों का प्रतिपादन किया गया। अभी उनसे आवृत क्षेत्र द्रव्यों का चतुःस्थानक में अवतरण 'जंबूद्वीप'.... सूत्र से 'चत्तारि मन्दरचूलियाओ' सूत्र तक कथन करते हैं। यह स्पष्ट है, तथापि चित्रकूट आदि सोलह वक्षारपर्वतों का स्वरूप कहते हैं—
पंचसए बाणउए सोलस य सहस्स दो कलाओ य।
विजया वक्खारं तरनईण तह वणमुहायामो।।
(बृहत्क्षे. 364)
महाविदेह की विजय, वक्षस्कार पर्वत, अंतर् नदियां तथा वनमुख का आयाम 16592 2/19 योजन है।
तथा—
और—
जत्तो वासहरगिरी तत्तो जोयणसयं समवगाढा।
चत्तारि जोयणसए उव्विद्धा सव्वरयणमया।।
जत्तो पुण सलिलाओ तत्तो पंचसयगाउउव्वेहो।
पंचेव जोयणसए उव्विद्धा आसखंधणिभा।।
(बृहत्क्षे. 371,72)
सभी वर्षधर पर्वत सर्वरत्नमय हैं। वे 100 योजन जमीन में तथा 400 योजन ऊंचे हैं। वहां से बढ़ते हुए जहां सीता और सीतोदा आदि महानदियां हैं, उनके समीप 500 योजन ऊंचे और 500 गव्यूत जमीन में नीचे अश्वस्कंध के आकारवाले वक्षस्कार पर्वत हैं।
विष्कम्भश्चैषामेवम्—
इनका विस्तार इस प्रकार है—-
विजयाणं विक्खंभो बावीससयाइं तेरसहियाइं।
पंचसए वक्खारा पणुवीससयं च सलिलाओ।।
(बृहत्क्षे. 370)
विजयों की चौड़ाई किंचित् न्यून 2213 योजन है। वक्षस्कार पर्वत का विष्कंभ 500 योजन और चौड़ाई 125 योजन है।
पद्यते गम्यते इति पदं सङ्ख्यास्थानम्, तच्चानेकधेति जघन्यं सर्व्वहीनं पदं जघन्यपदं तत्र विचार्ये सति अवश्यंभावेन चत्वारोऽर्हदादय इति। भूम्यां भद्रशालवनम्, मेखलायुगले च नन्दन-सौमनसे, शिखरे पण्डकवनमिति। अत्र गाथाः—
जिससे जाना जाता है वह पद—संख्या स्थान है। वह अनेक प्रकार का है। सबसे हीन पद जघन्य पद है। जघन्य पद से विचार करने पर जैसे चार अर्हत् आदि अवश्य होते हैं। तलहटी में भद्रशालवन, मेखला युगल में नन्दनवन और सौमनसवन तथा शिखर पर पंडक वन है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
बावीस सहस्साइं पुव्वावरमेरुभद्दसालवणं।
अड्ढाइज्जसया पुण दाहिणपासे य उत्तरओ।।
भद्रशाल वन वलयाकार है। वह मेरुपर्वत के पूर्व और पश्चिम में बाईस हजार योजन जबकि दक्षिण और उत्तर की ओर ढाई सौ योजन है।
पंचेव जोयणसए उड्ढं गंतूण पंचसयपिहुलं।
नंदणवणं सुमेरुं परिक्खिवित्ता ठियं रम्मं।।
बासट्ठि सहस्साइं पंचेव सयाइं नंदणवणाओ।
उड्ढं गंतूण वणं सोमणसं नंदणसरिच्छं।।
सोमणसाओ तीसं छच्च सहस्से विलग्गिऊण गिरिं।
विमलजलकुंडगहणं हवइ वणं पंडगं सिहरे।।
पांच सौ योजन ऊपर जाने पर पांच सौ योजन चौड़ा वलयाकार मनोहर नंदनवन मेरुपर्वत को घेरे हुए हैं। नंदनवन से बासठ हजार पांच सौ योजन ऊपर जाने पर नंदनवन सदृश सौमनसवन है। सौमनस वन से छत्तीस हजार योजन ऊपर जाने पर मेरु पर्वत के शिखर पर निर्मल जलवाले कुंडों से व्याप्त पांडुकवन है।
चत्तारि जोयणसया चउणउया चक्कवालओ रुंदं।
इगतीस जोयणसया बावट्ठी परिरओ तस्स।।
(बृहत्क्षे. 317,327,338,346,347)
पांडुकवन का विष्कंभ चार सौ चौरानवें चक्रवाल योजन है। उसकी परिधि तीन हजार एक सौ बासठ योजन है।
तीर्थकराणामभिषेकार्थाः शिला अभिषेकशिलाः चूलिकायाः पूर्वदक्षिणापरोत्तरासु दिक्षु क्रमेणावगम्या इति, उवरिं ति अग्रे, विक्खंभेणं ति विस्तरेणेति। यथा जंबूदीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु इत्यादिभिः सूत्रैः कालादयश्चूलिकान्ता अभिहिताः एवं धातकीखण्डस्य पूर्वार्द्धे पश्चिमार्द्धे पुष्करार्द्धस्यापि पूर्वाद्धे पश्चिमार्द्धे च वाच्याः, एकमेरुसम्बद्धवक्तव्यतायाः चतुर्ष्वप्यन्येषु समानत्वाद्, एतदेवाह—एवमित्यादि। अमुमेवातिदेशं सङ्ग्रहगाथया आह—जंबूदीवेत्यादि, जम्बूद्वीपस्येदं जम्बूद्वीपकं तं वा गच्छतीति जम्बूद्वीपगम्, जम्बूद्वीपे यदिति क्वचित् पाठः, अवश्यंभावित्वाद् वाच्यत्वाद्वाऽऽवश्यकं जम्बूद्वीपगतावश्यकं वा वस्तुजातम्।
तीर्थंकरों के अभिषेक के लिए प्रयोग में आनेवाली शिला अभिषेक शिला है। इन्हें क्रमशः चूलिका के पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर दिशा में जानना चाहिए। उवरि अर्थात् अग्रभाग। विक्खंभ अर्थात् विस्तार। जैसे—जंबूद्वीप....इत्यादि सूत्रों के द्वारा काल आदि तथा चूलिका आदि का अंत कहा गया है। इसी प्रकार धातकीखंड के पूर्वार्द्ध और पश्चिमार्द्ध में तथा पुष्करार्द्ध के भी पूर्वार्द्ध और पश्चिमार्द्ध में वाच्य हैं। मेरू संबंधी वक्तव्यता अन्य चारों में समान होने से कहा गया है—'एवं इत्यादि'। संग्रह गाथा के द्वारा इसका कथन किया गया—'जंबूदीवे इत्यादि'। जंबूद्वीप का यह अथवा जंबूद्वीपक। वहां जो है, वह जंबूद्वीपग है। कहीं-कहीं 'जंबूद्वीप' यह पाठ भी प्राप्त होता है। जो अवश्य होता है अथवा जिसका अवश्य कथन किया जाता है, वह आवश्यक है। अथवा जंबूद्वीपगतआवश्यक वस्तुसमूह।
तुः पूरणे, किमादि किमन्तं चेत्याह कालात् सुषमसुषमालक्षणादारभ्य चूलिकां मन्दरचूलिकां यावत् यत्तदिति गम्यते, धातकीखण्डे पुष्करवरे च द्वीपे यौ पूर्वापरौ पार्श्वौ प्रत्येकं पूवार्द्धमपरार्द्धं च तयोः, पूर्वापरेषु वर्षेषु वा क्षेत्रेष्वन्यूनाधिकं द्रष्टव्यमिति शेष इति।
तु' पूर्ण अर्थ में हैं। आदि क्या है और अंत क्या है? इसे कहते है—कालतः। सुषम-सुषमा लक्षण से प्रारंभ कर चूलिका—मंदर चूलिका पर्यंत ऐसा जाना जाता है। धातकीखंड और पुष्करवर द्वीप के पूर्व और पश्चिम पार्श्व में प्रत्येक के पूर्वार्द्ध और पश्चिमार्द्ध हैं। उन पूर्व और पश्चिम वर्ष अथवा क्षेत्रों में (सुषमा-सुषमा काल की स्थिति से लेकर मंदर चूलिका के ऊपरी विष्कंभ तक का पाठ) अन्यूनाधिक अर्थात् समान द्रष्टव्य है।
सू. 320—जंबुद्दीवस्स....अपराजिते।
(टी.) विजयादीनि क्रमेण पूर्वादिदिक्षु, विष्कम्भो द्वारशाखयोरन्तरम्, प्रवेशः कुड्यस्थूलत्वमष्ट योजनान्युच्चत्वमिति, उक्तं च—
विजय आदि क्रमशः पूर्व आदि दिशाओं में है। विष्कंभ—द्वार और शाखा का अंतर। प्रवेश—भीत्ति स्थूलता से आठ योजन का उच्चत्व है। कहा है—
चउजोयणवित्थिन्ना अट्ठेव य जोयणाणि उव्विद्धा।
उभओ वि कोसकोसं कुड्डा बाहल्लओ तेसिं।।
(बृहत्क्षे. 17)
जगती के द्वार चार योजन चौड़े और आठ योजन ऊंचे हैं। द्वार के दोनों ओर की दीवारें (बारशाखा) एक-एक क्रोश बाहल्यवाली हैं।
क्रोशं शाखाबाहल्यमित्यर्थः।
शाखाओं की मोटाई एक-एक क्रोश है, ऐसा तात्पर्यार्थ है।
पलिओवमट्ठिईया सुरगणपरिवारिया सदेवीया।
एएसु दारनामा वसंतिदेवा महिड्ढीया।।
(बृहत्क्षे. 19)
चारों द्वारों के नामवाले जैसे विजय, विजयंत आदि एक पल्योपम के आयुष्यवाले महर्द्धिक (व्यंतर) देव देवसमूह से परिवारित देवियों के साथ रहते हैं।
सू. 321-328—जंबुद्दीवे....सुद्धदंता।
(टी.) चुल्लहिमवंतस्स त्ति महाहिमवदपेक्षया लघोर्हिमवतः, तस्य हि प्राग्भागाऽपरभागयोः प्रत्येकं शाखाद्वयमस्तीत्युच्यते चउसु विदिसासु विदिक्षु पूर्वोत्तराद्यासु लवणसमुद्रं त्रीणि त्रीणि योजनशतान्यवगाह्य उल्लङ्घ्य ये शाखाविभागा वर्त्तन्ते एत्थ त्ति एतेषु शाखाविभागेषु अन्तरे मध्ये समुद्रस्य द्वीपाः, अथवा अन्तरं परस्परविभागः, तत्प्रधाना द्वीपा अन्तरद्वीपाः, तत्र पूर्वोत्तरायामेकोरुकाभिधानो योजनशतत्रयायामविष्कम्भो द्वीपः, एवमाभाषिक-वैषाणिक-लाङ्गूलिकद्वीपा अपि क्रमेणाग्नेयी-नैर्ॠती-वायव्यास्विति, चतुर्विधा इति समुदायापेक्षया न त्वेकैकस्मिन्निति, अतः क्रमेणैते योज्याः, द्वीपनामतः पुरुषाणां नामान्येव, ते तु सर्वाङ्गोपाङ्गसुन्दरा दर्शनमनोरमाः, स्वरूपतो नैकोरुकादय एवेति, तथा एतेभ्य एवं चत्वारि योजनशतान्यवग्राह्य प्रतिविदिक् चतुर्योजनशतायाम-विष्कम्भा द्वितीयाश्चत्वार एव, एवं येषां यावदन्तरं तेषां तावदेवायाम-विष्कम्भप्रमाणं यावत् सप्तमानां नवशतान्यन्तरं तावदेव च तत्प्रमाणमिति, सर्वेऽप्यष्टाविंशतिरेते, एतन्मनुष्यास्तु युग्मप्रसवाः पल्योपमासङ्ख्येयभागायुषोऽष्टधनुःशतोच्चाः, तथैरावत-क्षेत्रविभागकारिणः शिखरिणोऽप्येवमेव पूर्वोत्तरादिविदिक्षु क्रमेणैतन्नामिकैवान्तरद्वीपानामष्टाविंशतिरित, अन्तर-द्वीपप्रकरणार्थसङ्ग्रहगाथाः—
चुल्लहिमवंत—महाहिमवंत की अपेक्षा लघुहिमवान। उसके प्राग् भाग और अपर भाग प्रत्येक की दो शाखाएं हैं—चउसु विदिसासु—चार विदिशाओं में ईशान आदि में लवण समुद्र में तीन-तीन सौ योजन अवगाहन कर जो शाखा विभाग हैं, उन शाखा विभागों में, समुद्र के मध्य में, द्वीप अथवा अंतर परस्पर विभाग के प्रधान द्वीप—अंतरद्वीप हैं। वहां पूर्वोत्तर दिशा में उरुक नाम का एक तीन सौ योजन विस्तारवाला द्वीप है। इसी प्रकार आभाषिक, वैषाणिक, लांगूल नाम के द्वीप क्रमशः आग्नेय, नैॠत्य, वायव्य दिशा में हैं। चतुर्विध द्वीप समुदाय की अपेक्षा से है, एक साथ नहीं है अतः ये एक-एक में क्रमशः योज्य है। द्वीप नाम से ही पुरुषों के नाम पुकारे जाते हैं। वे सर्व अंगोपांग से सुंदर और दर्शनीय होते हैं। स्वरूप की दृष्टि से उरुक आदि एक नहीं हैं। इनके चार सौ योजन अवगाहन करने पर प्रत्येक विदिशा में चार सौ योजन आयाम-विष्कंभ वाले दूसरे चार द्वीप और हैं। इस प्रकार से उनके मध्य में जितना अंतर है, उतना ही उनका आयाम-विष्कंभ प्रमाण है। यावत् सातवें का नौ सौ योजन अंतर है और उतना ही प्रमाण है। ये सभी अट्ठाईस हैं। इनमें मनुष्य युगल रूप में उत्पन्न होते हैं। इनका आयुष्य पल्योपम के असंख्यातवें भाग जितना और ऊंचाई आठ सौ धनुष प्रमाण है। इसी प्रकार से ऐरावत क्षेत्र के विभाग करनेवाले शिखरी पर्वतों के क्षेत्र में भी इसी तरह हैं—ईशान आदि विदिशाओं में क्रमशः इसी नाम के अट्ठाईस अंतर्द्वीप हैं। अंतरद्वीपप्रकरण की अर्थ संग्रह गाथाएं इस प्रकार हैं—
चुल्लहिमवंत पुव्वावरेण विदिसासु सागरं तिसए।
गंतूणंतरदीवा तिन्नि सए होंति वित्थिन्ना।।1
चुल्लहिमवान पर्वत की पूर्वापर विदिशाओं में लवणसमुद्र में तीन सौ-तीन सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं जो तीन सौ योजन विस्तीर्ण हैं।
अउणावन्न नवसए किंचूणे परिहि तेसिमे नामा।
एगूरुग आभासिय वेसाणी चेव नंगूली।।2
उनकी परिधि नौ सौ उनचास योजन से कुछ कम है, उनके नाम एकोरुक, आभासिक, वैषाणिक और लांगुलिद्वीप है।
एएसिं दीवाणं परओ चत्तारि जोयणसयाइं।
ओगाहिऊण लवणं सपडिदिसिं चउसयपमाणा।।3
उन द्वीपों के चारों ओर लवण समुद्र में चार-चार सौ योजन अवगाहन करने पर चार सौ योजन प्रमाण चार अन्तर्द्वीप हैं।
चत्तारंतरदीवा हय-गय-गोकन्न-सक्कुलीकण्णा।
एवं पंच सयाइं छ सत्त अट्ठेव नव चेव।।4
ओगाहिऊण लवणं विक्खंभोगाहसरिसया भणिया।
चउरो चउरो दीवा इमेहिं नामेहिं नायव्वा।।5
उनके नाम इस प्रकार हैं—हयकर्ण, गजकर्ण, गोकर्ण और शष्कुली कर्ण। इसी प्रकार लवण समुद्र में पांच सौ, छह सौ, सात सौ, आठ सौ, नौ सौ योजन अवगाहन करने पर उतने-उतने योजन विष्कंभ एवं अवगाह प्रमाण चार-चार अंतरद्वीप द्वीप इन नामों से जानने चाहिए।
आयंसग मेंढमुहा अओमुहा गोमुहा य चउरेते।
अस्समुहा हत्थिमुहा सीहमुहा चेव वग्घमुहा।।6
आदर्शमुख, मेषमुख, अयोमुख और गोमुख—ये चार द्वीप1 हैं। अश्वमुख, हस्तिमुख, सिंहमुख और व्याघ्रमुख—ये चार द्वीप2 हैं।
तत्तो अ अस्सकण्णा हत्थियकण्णा य कण्णपाउरणा।
उक्कामुह मेहमुहा विज्जुमुहा विज्जुदंता य।।7
अश्वकर्ण, हस्ति कर्ण, अश्वकर्ण और कर्णप्रावरण ये चार द्वीप सात-सात सौ योजन अवगाहन करने पर हैं। उल्का मुख, मेघ मुख, विद्युत मुख और विद्युत्दंत चार अन्तर्द्वीप आठ-आठ सौ योजन अवगाहन करने पर हैं।।
घणदंत लट्ठदंता निगूढदंता य सुद्धदंता य।
वासहरे सिहरम्मि वि एवं चिय अट्ठवीसा वि।।8
घनदंत, लष्टदंत, निगूढदंत और शुद्धदंत ये चार द्वीप नौ-नौ सौ योजन अवगाहन करने पर है। कुल अठाईस अन्तर्द्वीप हैं। इसी प्रकार शिखरी वर्षधर पर्वत को भी चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में जाने पर अठाईस अन्तर्द्वीप हैं।।
अंतरदीवेसु नरा धणुसयअट्ठूसिया सया मुइया।
पालिंति मिहुणधम्मं पल्लस्स असंखभागाऊ।।
चउसट्ठिं पिट्ठिकरंडयाण मणुयाणऽवच्चपालणया।
अउणासीइं तु दिणा चउत्थभत्तेण आहारो।।
(बृहत्क्षे. 2।55-62, 73,74)
इन अन्तर्द्वीपों के मनुष्य आठ सौ धनुष्य की अवगाहना वाले, सदैव प्रमुदित, युगल धर्म का पालन करनेवाले, पल्योपम के असंख्यातभाग की आयु वाले होते हैं। उनके चौसठ पसलियां होती हैं तथा एक दिन के (चतुर्थ भक्त) अंतर से भोजन करते हैं। अपने संतान का उन्नासी (79) दिन संरक्षण करते हैं।
सू. 329-331—जंबुद्दीवस्स....अरुणप्पभे।
(टी.) एत्थ णं ति मध्यमेषु दशसु योजनसहस्रेषु महामहान्त इति वक्तव्ये समयभाषया महइमहालया इत्युक्तम्, महच्च तदरञ्जरं च, अरञ्जरम् उदकुम्भ इत्यर्थः, महारञ्जरम्, तस्य संस्थानेन संस्थिता ये ते तथा, तदाकारा इत्यर्थः, महान्तस्तदन्यक्षुल्लकव्यवच्छेदेन पाताल-मिवागाधत्वात् गम्भीरत्वात् पातालाः पातालव्यवस्थित-त्वाद्वा पातालाः, महान्तश्च ते पातालाश्चेति महापातालाः, वडवामुखः केतुको यूपक ईश्वरश्चेति, क्रमेण पूर्वादिदिक्ष्विति, एते च मुखे मूले च दश सहस्राणि योजनानाम्, मध्ये उच्चैस्त्वेन च लक्षमिति, एषामुपरितनभागे जलमेव मध्ये वायुरेवेति, एतन्निवासिनो देवाः वायुकुमाराः कालादय इति, इह गाथाः—
मध्यम के दस सहस्र योजन को महामहान्त ऐसा कह कर आगम की भाषा में उसे 'महइमहालया' कहा गया है। महत् अर्थात बड़ी, अरञ्जर—उदककुंभी है, वह महारंजर है। उसी संस्थान में संस्थित अर्थात् उसी आकारवाले ऐसा अर्थ है। महान्त अर्थात् उन्हें दूसरे क्षुल्लक (स्थलों) से अलग करने के लिए, पाताल की तरह अगाध एवं गहरे होने से वे पाताल हैं। अथवा पाताल रूप में व्यवस्थित होने से पाताल है। वे पाताल विशाल होने से महापाताल है। वडवामुख.....ये क्रमशः पूर्व आदि दिशाओं में हैं। ये मुख और मूल में दसहजार योजन है। मध्य में लाख योजन ऊंचा है। इनके उपरितन भाग में जल ही होता है। मध्यभाग में वायु ही है। इनके निवासी देव काल आदि वायुकुमार हैं। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
पणनउइ सहस्साइं ओगाहित्ताण चउद्दिसिं लवणं।
चउरोऽलंजरसंठाणसंठिया होंति पायाला।।
मेरु पर्वत की पूर्व आदि चारों दिशाओं में जंबूद्वीप की वेदिका से पिचानवे हजार-पिचानवें हजार योजन लवणसमुद्र में अवगाहन करने पर अलिंजर (जलपात्र) संस्थान संस्थित चार पाताल कलश हैं।
वलयामुह केऊए जूयग तह इस्सरे य बोद्धव्वे।
सव्ववइरामयाणं कुड्डा एएसिं दससइया।।
पूर्व दिशा में वडवामुख, दक्षिण दिशा में केतुक, पश्चिम दिशा में यूप और उत्तर दिशा में ईश्वर नाम का सर्ववज्ररत्नमय पाताल कलश है और उसकी भित्ति (ठीकरी) हजार योजन परिमाण है।
जोयणसहस्सदसगं मूले उवरिं च होंति विच्छिन्ना।
मज्झे य सयसहस्सं तत्तियमेत्तं च ओगाढा।।
प्रत्येक कलश मूल और ऊर्ध्वस्थान में दस हजार योजन चौड़ा है। मध्य में एक लाख योजन चौड़ा तथा एक लाख योजन भूमि में अवगाढ़ है।
पलिओवमट्ठिईया एएसिं अहिवई सूरा इणमो।
काले य महाकाले वेलंब पभंजणे चेव।।
अन्ने वि य पायाला खुड्डालंजरगसंठिया लवणे।
अट्ठसया चुलसीया सत्त सहस्सा य सव्वे वि।।
इन चारों के अधिपति देव काल, महाकाल, वेलंब और प्रभंजन पल्योपम स्थितिवाले हैं। लवण समुद्र में अन्य भी क्षुद्र अलिंजर संस्थान संस्थित पाताल कलश हैं। इनकी संख्या सात हजार आठ सौ चौरासी है।
जोयणसयवित्थिन्ना मूलुवरिं दस सयाणि मज्झम्मि।
ओगाढा य सहस्सं दस जोयणिया य सिं कुड्डा।।
पायालाण तिभागा सव्वाण वि तिन्नि तिन्नि बोद्धव्वा।
हेट्ठिमभागे वाऊ मज्झे वाऊ य उदगं च।।
उवरिं उदगं भणियं पढमबीएसु वाउ संखुभिओ।
वामे वमयतीत्यर्थः, उदगं तेण य परिवड्ढइ जलनिही खुहिओ।।
परिसंठियम्मि पवणे पुणरवि उदगं तमेव संठाणं।
वच्चइ तेणं उदही परिहायइऽणुक्कमेणेवं।।
(बृहत्क्षे. 2।4-6, 11-16)
ये चारों कलश मूल एवं ऊपर में सौ योजन तथा मध्यम में एक हजार योजन हैं। ये भूमि में एक हजार योजन अवगाढ़ हैं। इनकी भित्ति एक हजार योजन है। सभी पाताल कलशों के तीन-तीन विभाग हैं—अधस्तन, मध्यम और उपरिस्तन। अधस्तन त्रिभाग में वायु, मध्यम त्रिभाग में वायु और उदक, उपरितन त्रिभाग में उदक है। इसलिए प्रथम और द्वितीय भाग में निहित वायु जब क्षुभित होती है, तब ऊर्ध्वभाग के उदक को क्रमशः बाहर निकालती है।
वेलां लवणसमुद्रशिखामन्तर्विशन्तीं बहिर्वा यान्तीमग्रशिखां च धारयन्तीति संज्ञात्वाद्वेलंधरास्ते च ते नागराजाश्च नागकुमारवराः वेलंधरनागराजास्तेषा-मावासपर्वताः पूर्वादिदिक्षु क्रमेण गोस्तूपादयः, विदिक्षु पूर्वोत्तरादिषु वेलंधराणां पश्चाद्वृत्तयोऽनुनायकत्वेन नागराजा अनुवेलंधरनागराजाः, वेलंधरवक्तव्यतागाथा—
वेला अर्थात् लवणसमुद्र की अंतर की ओर प्रविष्ट होनेवाली अथवा बाहर की ओर जानेवाली शिखा को जो धारण करते हैं वे वेलंधरपर्वत हैं। उनके अधिपति नागकुमार वेलंधर नागराज हैं। उनके आवास पर्वत पूर्व आदि दिशाओं में क्रमशः गोस्तूप आदि हैं। पूर्वोत्तर आदि विदिशाओं में वेलंधरों के पश्चात्वर्ती नागराज अनुनायक की दृष्टि से अनुवेलंधर—नागराज हैं। वेलधंरों की प्रतिपादक गाथाएं निम्नोक्त हैं—
दसजोयणसहस्सा लवणसिहा चक्कवालओ रुंदा।
सोलससहस्सउच्चा सहस्समेगं तु ओगाढा।।
आभ्यंतरतः और बाह्यतः पिचानवे हजार योजन को छोड़ मध्यभाग में लवण समुद्र की शिखा है। वह दस हजार योजन चक्रवाल विस्तीर्ण है और भूतल से सोलह हजार योजन ऊंची तथा एक योजन भूमि में अवगाढ़ है।
समाद् भूभागादिति भावः।
इसका तात्पर्य समभूमिभाग से है।
देसूणमद्धजोयण लवणसिहोवरि दगं तु कालदुगे।
दिवा रात्रौ चेत्यर्थः,
अइरेगं अइरेगं परिवड्ढइ हायए वा वि।।
लवण समुद्र की शिखा के ऊपर देशोन अर्धयोजन में दोनों काल में अर्थात अहोरात्र में दो बार पाताल कलशगत वायु का क्षोभ होने पर धीरे-धीरे पानी बढ़ता है और उसकी उपशांति होने पर पानी घटता है।
अब्भिंतरियं वेलं धरेंति लवणोदहिस्स नागाणं।
बायालीस सहस्सा अन्तर्व्विशन्तीमित्यर्थः,
दुसत्तरि सहस्स बाहिरियं।।
( )
लवण समुद्र की आभ्यंतरिक वेला (जंबूद्वीपाभिमुख) को बयालीस हजार नागकुमारदेव और बाह्य वेला (धातकीखंड द्वीपाभिमुख) को बहत्तर हजार नागकुमार देव रोकते हैं।
बहिर्गच्छन्तीमित्यर्थः,
बाहर जानेवाली ऐसा अर्थ है—
सट्ठिं नागसहस्सा धरिंति
अग्गोदगं शिखाग्रमित्यर्थः समुद्दस्स।
वेलंधरआवासा लवणे य चउद्दिसिं चउरो।।
(बृहत्क्षे. 2।17-20)
लवण समुद्र की अग्रोदक वेला को साठ हजार नागकुमार देव रोकते हैं। इस प्रकार वेलंधर देवों की कुल संख्या एक लाख चोहत्तर हजार है। इन वेलंधर देवों के आवास लवण समुद्र में बयालीस-बयालीस हजार अवगाहन करने पर चारों दिशाओं में प्रत्येक के एक-एक आवास है।
पुव्वाइअणुक्कमसो गोथुभ-दगभास-संख-दगसीमा।
गोथुभ सिवए संखे मणोसिले नागरायाणो।।
अणुवेलंधरवासा लवणे विदिसासु संठिया चउरो।
कक्कोडे विज्जुप्पभे केलासऽरुणप्पभे चेव।।
कक्कोडय कद्दमए केलासऽरुणप्पभे य रायाणो।
बायालीस सहस्से गंतुं उदहिम्मि सव्वे वि।।
चत्तारि जोयणसए तीसे कोसं च उग्गया भूमी।
सत्तरस जोयणसए इगवीसे ऊसिया सव्वे।।
(बृहत्क्षे. 2।21-24)
पूर्व आदि अनुक्रम से अनेक आवास पर्वतों के ये नाम हैं—गोस्तूप, दकभास, शंख और दगसीमा। उनके क्रमशः चार अधिपति गोस्तूप, शिव, शंख और मनःशिल हैं।
लवण समुद्र की चारों विदिशाओं में अनुवेलंधर देव हैं।
उनके आवास पर्वत ईशान में कर्कोटक, अग्निकोण में विद्युत्प्रभ, नैॠत्य में कैलाश और वायव्य में अरुणप्रभ हैं।
उनके अधिपति देव कर्कोटक, कर्दमक, कैलाश और अरुणप्रभ हैं। ये चारों र्पवत लवण समुद्र में बयालीस हजार अवगाहन करने पर हैं।
ये सभी गोस्तूप आदि पर्वत चार सौ तीस योजन है एवं एक कोश भूमि में प्रविष्ट हैं। ये सतरह सौ इक्कीस योजन ऊंचे हैं।
सू. 332-334—लवणे....भावकेऊ।
(टी.) पभासिंसु त्ति चन्द्राणां सौम्यदीप्तिकत्वा-द्वस्तुप्रभासनमुक्तमादित्यानां तु खररश्मित्वात् तवइंसु त्ति तापनमुक्तमिति। चतुःसङ्ख्यत्वाच्चन्द्राणां तत्परिवार-स्यापि नक्षत्रादेश्चतुःसङ्ख्यत्वमेवेत्याह—चतस्रः कृत्तिका नक्षत्रापेक्षया न तु तारकापेक्षयेति, एवमष्टाविंशतिरपि, अग्निरिति कृत्तिकानक्षत्रस्य देवता यावद्यम इति भरण्या देवता, अङ्गारक आद्यो ग्रहः भावकेतुरित्यष्टाशीतितम इति, शेषं यथा द्विस्थानके।
पभासिंसु—चंद्रमाओं की सौम्य (शीतल) दीप्ति के कारण इस प्रकाश से प्रकाशित होने वाले प्रभासित कहे जाते हैं। तीक्ष्ण रश्मियां होने के कारण उससे प्रकाशित पदार्थ तापन (तप्त) कहे जाते हैं। चंद्रमा संख्या से चार होने के कारण उनका परिवार भी संख्या की दृष्टि से चार कहा गया है—'चतस्रः कृतिका'। यह नक्षत्र की अपेक्षा है, तारों की अपेक्षा नहीं है। वे अट्ठाईस हैं। कृतिका नक्षत्र का देवता अग्नि है। भरणी नक्षत्र का देवता यम है। अंगारक आद्य ग्रह है। भावकेतु अट्ठाईसवां है। शेष द्विस्थानक की तरह ज्ञातव्य है।
सू. 335-337—लवणस्स....मंदरचूलियाओ।
(टी.) समुद्रद्वारादि जम्बूद्वीपद्वारादिवदिति। चक्रवालस्य वलयस्य विष्कम्भो विस्तरः। जम्बूद्वीपाद् बहिर्धातकीखण्ड-पुष्करार्द्धयोरित्यर्थः। शब्दोपलक्षित उद्देशकः शब्दोद्देशको द्विस्थानकस्य तृतीय इत्यर्थः, केवलं तत्र द्विस्थानकानुरोधेन दो भरहाइं इत्याद्युक्तमिह तु चत्तारीत्यादि।
(लवण) समुद्र के द्वार आदि जंबूद्वीप द्वार आदि की तरह है। चक्रवाल—वलय, विष्कंभ—विस्तार। जंबूद्वीप से बाहर धातकी खंड, पुष्करार्ध ऐसा अर्थ है। शब्द से उपलक्षित उद्देशक शब्दोद्देशक है। वहां केवल दो स्थानक का क्रम होने से 'दो भरहाइं' इत्यादि कहा गया है। यहां चार हैं।
सू. 338-348—णंदीसरवरस्स....वसुंधराए।
(टी.) उक्तं मनुष्यक्षेत्रवस्तूनां चतुःस्थानकमधुना क्षेत्रसाधर्म्यान्नन्दीश्वरद्वीपवस्तूनामा सत्यसूत्राच्चतुःस्थानकं नंदीसरस्सेत्यादिना ग्रन्थेनाह, सूत्रसिद्धश्चायम्, केवलम्—
मनुष्य क्षेत्र की वस्तुओं के बारे में चतुः-स्थानक से कहा गया। अभी क्षेत्र साधर्म्य से नंदीश्वरद्वीप की वस्तुओं को सत्यसूत्र से चतुःस्थानक नंदीसर इत्यादि सूत्रों से कहा है। यह सूत्रसिद्ध है। केवल—
जम्बू लवणे धायइ कालोये पुक्खराइ जुयलाइं।
वारुणि खीर घतेक्खु नंदीसर अरुण दीवुदही।।
(बृहत्सं. 92)
जंबूद्वीप, लवणसमुद्र, धातकी खंड, कालोदधि आदि—द्वीप और उदधि युगल विसदृश नामवाले हैं। पुष्कर, वारुणी, क्षीर, घृत, ईक्षु, नंदीश्वर, अरुणवर ये द्वीप और उदधि सदृश नामवाले हैं।
गणनयाऽष्टमो नन्दीश्वरः, स एव वरः, अमनुष्यद्वीपापेक्षया बहुतरजिनभवनादिसद्भावेन तस्य वरत्वादिति, तस्य चक्रवालविष्कम्भस्य प्रमाणं 1638400000, उक्तं च—
गणना की दृष्टि से नंदीश्वर आठवां द्वीप है। वह ही श्रेष्ठ है। अमनुष्य द्वीपों की अपेक्षा से उनमें बहुत से जिन-भवनों का सद्भाव होने से उनका श्रेष्ठत्व है। उसका चक्रवाल विष्कंभ प्रमाण इस प्रकार है—1638400000 योजन। कहा भी है—
तेवट्ठं कोडिसयं चउरासीइं च सयसहस्साइं।
नंदीसरवरदीवे विक्खंभो चक्कवालेणं।।
(द्वीप.25)
नंदीश्वर द्वीप का चक्रवाल विष्कंभ एक सौ तेसठ करोड़, चौरासी लाख योजन है।
मध्यश्चासौ देशभागश्च देशावयवो मध्यदेशभागः, स च नात्यन्तिक इति बहुमध्यदेशभागो न प्रदेशादिपरिगणनया निष्टङ्कितः, अपि तु प्राय इति, अथवा अत्यन्तं मध्यदेशभागो बहुमध्यदेशभाग इति, तत्र। इहाऽञ्जनकाः मूले दश योजनसहस्राणि विष्कम्भेणेत्युक्तम्, द्वीपसागर-प्रज्ञप्तिसङ्ग्रहण्यां तूक्तम्—
जो मध्य देश भाग अर्थात् मध्य देश अवयव है वह मध्यदेशभाग है। वह आत्यंतिक नहीं है। प्रदेश आदि की परिगणना से जो निष्टंकित (चिह्नित) नहीं है अपितु प्रायः है अथवा अत्यंत मध्यदेशभाग बहुमध्यदेशभाग है। वहां अंजनक पर्वत मूल में दसहजार योजन विष्कंभवाले कहे गए हैं। द्वीपसागरप्रज्ञप्ति में कहा है—
चुलसीति सहस्साइं उव्विद्धा ओगया सहस्समहे।
धरणितले वित्थिन्ना य ऊणगा ते दससहस्सा।।
नव चेव सहस्साइं पंचेव य होंति जोयणसयाइं।
अंजणगपव्वयाणं मूलम्मि उ होइ विक्खंभो।।
अंजनक पर्वत चौरासी हजार योजन ऊंचे हैं और एक हजार योजन भूमि में अवगाहित हैं। धरती तल पर दस हजार योजन विस्तीर्ण हैं। उनका मूल में विष्कंभ नौ हजार पांच सौ योजन है।
कन्दस्येत्यर्थः,
नव चेव सहस्साइं चत्तारि य होंति जोयणसयाइं।
अंजणगपव्वयाणं धरणियले होइ विक्खंभो।।
(द्वीपप्र. 27,29,31)
अंजन पर्वतों का धरणी तल पर विष्कंभ नौ हजार चार सौ योजन है।
तदिदं मतान्तरमित्यवसेयम्, एवमन्यत्रापि, मतान्तरबीजानि तु केवलिगम्यानीति। गोपुच्छसंठाण त्ति गोपुच्छो ह्यादौ स्थूलोऽन्ते सूक्ष्मस्तद्वत्तेऽपीति, सव्वंजणमय त्ति अञ्जनं कृष्णरत्नविशेषः, तन्मयाः, सर्व एवानन्यमयत्वेन सर्वथैवाञ्जनमयाः सर्वाञ्जनमयाः, परमकृष्णा इति भावः, उक्तं च—
यह मतान्तर जानना चाहिए। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। मतान्तर के तत्त्व केवलिगम्य हैं। गोपुच्छसंठाण—गाय की पूंछ की तरह आदि में स्थूल और अंत में सूक्ष्म हैं। अंजन कृष्ण रत्न विशेष है। जो सर्वथा अंजनमय हैं वे सर्व अंजनमय हैं। परमकृष्णमय ऐसा तात्पर्यार्थ है। कहा भी है—
भिंगंगरुइलकज्जलअंजणधाउसरिसा विरायंति।
गगणतलमणुलिहंता अंजणगा पव्वया रम्मा।।
(द्वीपप्र. 37)
कृष्णवर्णी कनक जैसे चमकीले (प्रकाशमान), अंजन धातु सदृश, गगन तल को छूने वाले रम्य अंजनक पर्वत सुशोभित होते हैं।
अच्छाः आकाशस्फटिकवत्, सण्हा श्लक्ष्णपरमाणु-स्कन्धनिष्पन्नाः श्लक्ष्णदलनिष्पन्नपटवत्, लण्हा श्लक्ष्णा मसृणा इत्यर्थः, घुण्टितपटवत्, तथा घृष्टा इव घृष्टाः, खरशानया पाषाणप्रतिमावत्, मृष्टा इव मृष्टाः, सुकुमारशानया पाषाणप्रतिमेव, शोधिता वा प्रमार्जनिकयेव, अत एव नीरजसः रजोरहितत्वात्, निर्मलाः कठिनमलाभावात् धौतवस्त्रवद्वा, निष्पङ्का आर्द्रमलाभावात् अकलङ्कत्वाद्वा, निक्कंकडच्छाया, निष्कङ्कटा निष्कवचा निरावरणेत्यर्थः छाया शोभा येषां ते तथा, अकलङ्कशोभा वा, सप्रभा देवान्दकत्वादि-प्रभावयुक्ताः, अथवा स्वेन आत्मना प्रभान्ति न परत इति स्वप्रभाः, यतः समरिचीया सह मरीचिभिः किरणैर्ये ते तथा, अत एव सउज्जोया सहोद्द्योतेन वस्तुप्रभासनेन वत्तर्र्न्ते ये ते तथा, पासाईय त्ति प्रासादीयाः मनसः प्रसादकराः, दर्शनीयास्तांश्चक्षुषा पश्यन्नपि न श्रमं गच्छतीत्यर्थः, अभिरूपाः कमनीयाः, प्रतिरूपाः द्रष्टारं द्रष्टारं प्रति रमणीया इति यावत्शब्दसङ्ग्रहः। बहुसमाः अत्यन्तसमा रमणीयाश्चेति। सिद्धानि शाश्वतानि सिद्धानां वा शाश्वतीनामर्हत्प्रतिमानामायतनानि स्थानानि सिद्धायतनानि, उक्तं च—
आकाश स्फटिक—ओला की तरह पारदर्शी, चिकने परमाणु स्कंधों से निष्पन्न, श्लक्ष्णदल से निष्पन्न वस्त्र की तरह चिकना, चमकदार वस्त्र की तरह, घिसे हुए जैसा, कठोर शान पर घिसी हुई पाषाण प्रतिभा की तरह, मृष्ट की तरह मृष्ट, सुकुमार कसौटी पर प्रस्तर की प्रतिमा की तरह जो प्रमार्जनिका से शोधित हो, जो रजों से रहित हो अथवा कठिन मल का अभाव होने से अथवा धोए हुए वस्त्र की तरह आर्द्र मल का अभाव होने से अथवा अकलंक होने से निष्पंक है। निष्कंटक—जो आवरण रहित है अथवा छाया—शोभा, आवरण रहित शोभा जिनकी है वे अकलंक शोभा, सप्रभा—प्रभायुक्त अथवा जो स्व से प्रकाशित होती है, दूसरे से प्रकाशित नहीं होती है वह स्वप्रभा, समरिचीया—किरणों सहित, सउज्जोया—उद्योत-सहित जो वस्तुओं को प्रकाशित करते हैं, पासाइय—मन को प्रसन्न करने वाले, दर्शनीय—आंखों से देखने पर भी जिससे थकान अनुभव नहीं होती है। अभिरूप—कमनीय, प्रतिरूप—प्रत्येक दर्शक के लिए रमणीय। ऐसा यावत् शब्द का संग्रह है। बहुसम—अत्यंत सम और रमणीय। शाश्वत सिद्धों के अथवा शाश्वत अर्हत प्रतिमाओं के जो आयतन हैं वे सिद्धायतन हैं। कहा है—
अंजणगपव्वयाणं सिहरतलेसुं हवंति पत्तेयं।
अरहंताययणाइं सीहणिसायाइं तुंगाइ।।
(द्वीपप्र. 39)
प्रत्येक अंजनक पर्वत के शिखरतल में सिंह निशानवाले ऊंचे अरहंतायतन हैं।
मुखे द्वारे आयतनस्य मण्डपा मुखमण्डपाः पट्टशालारूपाः, प्रेक्षा प्रेक्षणकम्, तदर्थं गृहरूपाः मण्डपाः प्रेक्षागृहमण्डपाः प्रसिद्धस्वरूपाः, वैरं वज्रं रत्नविशेषस्तन्मयाः आखाटकाः प्रेक्षाकारिजनासनभूताः प्रतीता एव। विजयदूष्याणि वितानकरूपाणि वस्त्राणि, तन्मध्यभाग एवाऽङ्कुशाः अवलम्बननिमित्तम्, कुम्भो मुक्ताफलानां परिमाणतया विद्यते येषु तानि कुम्भकानि मुक्तादामानि मुक्ताफलमालाः, कुम्भप्रमाणं च—
मुख—द्वार पर आयतनों के जो मंडप हैं वे मुखमंडप पट्टशाला रूप हैं। प्रेक्षा—प्रेक्षण, उस प्रयोजन से बनाए गए घर रूप मंडप प्रेक्षागृहमंडप का स्वरूप प्रसिद्ध है। वैर—वज्र रत्नविशेष, उससे बने हुए आखाटक (प्रेक्षकों के बैठने के आसन विशेष) हैं। वे प्रतीत ही हैं। विजयदुष्य—चंदोवा के रूप में उपयोग में आनेवाले वस्त्र, उनके मध्यभाग में ही अंकुश हैं। इनका अवलंबन के रूप में उपयोग होता है। कुंभ के प्रमाण में जो मोती हैं। उसके आकार की जो मालाएं हैं वे मुक्ताफल मालाएं हैं। कुंभ का प्रमाण—
दो असतीओ पसती, दो पसतीओ सेतिया, चत्तारि सेतियाओ कुडवो, चत्तारि कुडवा पत्थो, चत्तारि पत्था आढयं, चत्तारि आढया दोणो, सट्ठी आढयाइं जहन्नो कुंभो, असीइ मज्झिमो, सयमुक्कोसो (अणु. सू. 318) इति।
दो असृति (एक पल का माप) की एक प्रसृति, दो प्रसृति की एक सेतिका, चार सेतिका का एक कुडव, चार कुडव का एक प्रस्थ, चार प्रस्थ का एक आढक, चार आढक का एक द्रौण, साठ आढक का एक जघन्य कुंभ, अस्सी आढक का एक मध्यम कुंभ, सौ आढक का एक उत्कृष्ट कुंभ होता है।
तदद्ध त्ति तेषामेव मुक्तादाम्नामर्द्धमुच्चत्वस्य प्रमाणं येषां तानि तदर्द्धोच्चत्वप्रमाणानि, तान्येव तन्मात्राणि, तैः, अद्धकुंभिकेहिं ति मुक्तफलार्द्धकुम्भवद्भिः, सर्वतः सर्वासु दिक्षु,किमुक्तं भवति? समन्तादिति। चैत्यस्य सिद्धायतनस्य प्रत्यासन्ना स्तूपाः प्रतीताश्चैत्य-स्तूपाश्चित्ताल्हादकत्वाद्वा चैत्याः (त्त्याः?) स्तूपाः चैत्यस्तूपाः। संपर्यङ्कनिषण्णाः पद्मासननिषण्णाः, एवं चैत्यवृक्षा अपि, महेन्द्रा इति अतिमहान्तः समयभाषया, ते च ते ध्वजाश्चेति, अथवा महेन्द्रस्येव शक्रादेर्ध्वजा महेन्द्रध्वजाः। शाश्वतपुष्करिण्यः सर्वा अपि सामान्येन नन्दा इत्युच्यन्ते। सत्तिवन्नवणं ति सप्तच्छदवनमिति। तिसोमा (वा?) णपडिरूवग त्ति एकद्वारं प्रति निर्गमप्रवेशार्थं त्रिदिगभिमुखास्तिस्रः सोपानपङ्क्तयः। दधिवत् श्वेतं मुखं शिखरं रजतमयत्वात् येषां ते तथा, उक्तं च—
उन मुक्तामालाओं से अर्द्ध उच्चत्ववाला प्रमाण जिनका है वे अर्द्धोच्चत्व प्रमाण हैं। वे उतने ही मात्रा में हैं, उन अर्द्धकुंभिक—अर्द्धकुंभी की तरह के मुक्ताफलों से, सर्व दिशाओं से। (क्या कहा?) चारों ओर से। चैत्य—सिद्धायतन, उसके निकटवर्ती स्तूप ज्ञात ही हैं। वे चैत्यस्तूप अथवा चित्ताह्लादक होने से चैत्य हैं। संपर्यंक निषण्ण—पद्मासनस्थ। इसी प्रकार से चैत्यवृक्ष भी। महेन्द्र—आगमिक भाषा में अत्यन्त विशाल, उनकी ध्वजा अथवा महेन्द्र—शक्र आदि की ध्वजा महेन्द्रध्वजा है। सभी शाश्वत पुष्करणियां सामान्य रूप से नंदा कही जाती हैं। सप्तपर्ण के वन, तिसोमा (वा) ण पडिरूवग—एक द्वार से निर्गम और तीन दिशाओं से जहां सोपान पंक्ति हो। दही की तरह सफेद मुख—शिखर जिनके हैं वे रजतमय होने से दधिमुख पर्वत हैं। कहा है—
संखदलविमलनिम्मलदहिघण-गोखीर-हारसंकासा।
गगणतलमणुलिहंता सोहंते दहिमुहा रम्मा।।
(द्वीपप्र. 50)
शंखदल जैसे विमल, दधिघन, गोक्षीर, हार सदृश निर्मल गगन तल को छूते हुए, रम्य दधिमुख पर्वत सुशोभित होते हैं।
बहुमध्यदेशभागे उक्तलक्षणे विदिक्षु पूर्वोत्तराद्यासु रतिकरणाद् रतिकराः 4, राजधान्यः क्रमेण कृष्णादीना-मिन्द्राणीनामिति, तत्र दक्षिणलोकार्द्धनायकत्वाच्छक्रस्य पूर्वदक्षिणदक्षिणापरविदिग्द्वयरतिकरयोस्तस्येन्द्राणीनां राजधान्य इतरयोरीशानस्योत्तरलोकार्द्धाधिपतित्वात् तस्येति। एवं च नन्दीश्वरे द्वीपे अञ्जनक 4-दधिमुखेषु 16 विंशतिर्जिनायतनानि भवन्ति, अत्र च देवाः 4 चातुर्मासिकप्रतिपत्सु सांवत्सरिकेषु चान्येषु च बहुषु जिनजन्मादिषु देवकार्येषु समुदिता अष्टाह्निकामहिमाः कुर्वन्तः सुखंसुखेन विहरन्तीत्युक्तं जीवाभिगमे, ततो यद्यन्यान्यप्यतथाविधानि सन्ति सिद्धायतनानि तदा न विरोधः, सम्भवन्ति च तानि उक्तनगरीषु विजयनगर्यामिवेति, तथा दृश्यते च पञ्चदशस्थानोद्धारलेशः—
बहुमध्यदेशभाग—उक्त लक्षणवाले पूर्वोत्तर—ईशान आदि विदिशाओं में रति करने के कारण रतिकर हैं। कृष्णा आदि इंद्राणियों की क्रमशः रतिकर आदि चार राजधानियां हैं। दक्षिण लोकार्द्ध के नायक शक्र के पूर्व-दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम विदिक् द्वय में रति करनेवाली उन इंद्राणियों की राजधानियां हैं। शेष दो उत्तर लोकार्द्धाधिपति ईशान की हैं। इसी प्रकार नंदीश्वरद्वीप में अंजनक आदि चार व दधिमुख आदि सोलह (पर्वतों) के बीस जिनायतन हैं। यहां देव चातुर्मासिक प्रतिपदा व सांवत्सरिक अन्य बहुत जिन जन्म आदि देवकार्यों में समूह रूप से अष्टाह्निक महोत्सव करते हुए सुखपूर्वक विचरण करते हैं, ऐसा जीवाभिगम में कहा है। उनसे भिन्न भी अन्य सिद्धायतन हैं। उनसे कोई विरोध नहीं है। उक्त नगरियों में विजय नगरी की भांति। जैसाकि पंचदशस्थानोद्धारलेश में द्रष्टव्य है—
सोलस दहिमुहसेला कुंदामलसंखचंदसंकासा।
कणयनिभा बत्तीसं रइकरगिरि बाहिरा तेसिं।।
( )
कुंद, शंख, चंद्र सदृश निर्मल सोलह दधिमुख पर्वत हैं। उनके बहिर्भाग में स्वर्ण जैसे बत्तीस रतिकर पर्वत हैं।
द्वयोर्द्वयोर्वाप्योरन्तराले बहिःकोणयोः प्रत्यासन्नौ द्वौ द्वावित्यर्थः।
दो-दो के अंतराल से बाहरी कोणों से दो-दो हैं, ऐसा अर्थ है।
अंजणगाइगिरीणं णाणामणिपज्जलंतसिहरेसु।
बावन्नं जिणणिलया मणिरयणसहस्सकूडवरा।।
( )
नाना मणियों से चमकते हुए शिखर वाले अंजन आदि पर्वतों के सहस्र मणिरत्नवाले कूट पर बावन जिन निलय हैं।
तत्त्वं तु बहुश्रुता विदन्तीति।
तत्त्व को बहुश्रुत जानते हैं।
सू. 349—चउव्विहे.....भावसच्चे।
(टी.) एतच्च पूर्वोक्तं सर्वं सत्यं जिनोक्तत्वात् इति सत्यसम्बन्धेन सत्यसूत्रम्। नाम-स्थापनासत्ये सुज्ञाने, द्रव्यसत्यमनुपयुक्तस्य सत्यमपि, भावसत्यं तु यत् स्वपरानुपरोधेनापयुक्तस्येति।
यह पूर्वोक्त सर्व जिनभाषित होने से सत्य है। यहां सत्य से संबंध होने के कारण सत्यसूत्र है। नाम सत्य, स्थापना सत्य सुज्ञात है। अनुपयुक्त का सत्य भी द्रव्य सत्य है। उपयुक्त का सत्य स्व और पर दोनों के लिए अनाबाध होने से भावसत्य है।
सू. 350—आजीवियाणं...जिब्भिंदियपडिसंलीणता।
(टी.) सत्यं चारित्रविशेष इति चारित्रविशेषानुद्देश-कान्तं यावदाह—आजीविएत्यादि, आजीविकानां गोशालकशिष्याणाम्। उग्रं तपः अष्टमादि, क्वचन उरमिति पाठः तत्र उरं शोभनम् इहलोकाद्याशंसारहित-त्वेनेति, घोरम् आत्मनिरपेक्षम्, रसनिज्जूहणया घृतादिरसपरित्यागः, जिह्वेन्द्रियप्रतिसंलीनता मनोज्ञा-ऽमनोज्ञेष्वाहारेषु राग-द्वेषपरिहार इति, आर्हतानां तु द्वादशधेति।
सत्य चारित्र विशेष है। चारित्र विशेष को उद्देशक के अंत में कहते हैं—'आजीविए इत्यादि'। आजीवकों का अर्थात् गोशालक के शिष्यों का। उग्र तप अष्टम (तेला) आदि है। कहीं उर ऐसा पाठ है। इहलोक आदि की आशंसा से मुक्त होने के कारण उर—शोभन है। घोर—आत्म निरपेक्ष, रसनिज्जूहणया—घृत आदि रसों का परित्याग। जिह्वेन्द्रिय प्रतिसंलीनता—मनोज्ञ-अमनोज्ञ आहार आदि में राग-द्वेष का परिहार। आर्हत मत में बारह प्रकार का तप होता है।
सू. 351-353—चउव्विहे...उवगरण अकिंचणता।
(टी.) मनोवाक्कायानामकुशलत्वेन निरोधाः कुशलत्वेन तूदीरणानि संयमाः, उपकरणसंयमो महामूल्यवस्त्रादिपरिहारः, पुस्तक-वस्त्र-तृण-चर्म्मपञ्चकपरिहारो वा, तत्र—
अकुशल मन, वचन एवं काया का निरोध तथा कुशल मन, वचन एवं काया की उदीरणा संयम है। उपकरणसंयम—महामूल्य वस्त्र आदि का परिहार अथवा पुस्तक, वस्त्र, तृण, चर्मपंचक का परिहार। वहां—
गंडी कच्छवि मुट्ठी संपुडफलए तहा छिवाडी य।
एयं पोत्थयपणगं पन्नत्तं वीयरागेहिं।।
• वीतराग भगवान ने पांच प्रकार की पुस्तक कही है—1. गंडी पुस्तक 2. कच्छवी पुस्तक 3. मुष्टि पुस्तक 4. संपुट पुस्तक 5. छेदपाटी पुस्तक।
बाहल्लपुहत्तेहिं गंडी पोत्थो उ तुल्लओ दीहो।
कच्छवि अंते तणुओ मज्झे पिहुलो मुणेयव्वो।।
जिसके चारों कोण समान हो, वह मोटाई और चौड़ाई में बराबर हो गंडी कहलाती है। जिसके दोनों किनारे छोटे एवं मध्य भाग मोटा है वह कच्छपी है।
चउरंगुलदीहो वा वट्ठागिति मुट्ठिपोत्थओ अहवा।
चउरंगुलदीहो च्चिय चउरंसो सो उ विन्नेओ।।
संपुडगो दुगमाइफलगा वोच्छं छिवाडि एत्ताहे।
तणुपत्तूसियरूवा होइ छिवाडी बुहा बेंति।।
दीहो वा हस्सो वा जो पिहुलो होइ अप्पबाहल्लो।
तं मुणियसमयसारा छिवाडिपोत्थं भणंतीह।।
( )
चार अंगुल लंबी वृत्ताकार पुस्तक मुष्टि कहलाती है। अथवा चार अंगुल दीर्घ चतुरस्र मुष्टि कहलाती है।
• संपुटाकार मोटी पुस्तक संपुट फलक कहलाती है। पतले पन्नोवाली ऊंची पुस्तक छेदपाटी कही जाती है।
• अथवा विशेष लंबी, कम चौड़े पन्नेवाली पुस्तक को सिद्धांतज्ञ ज्ञानी छेदपाटी पुस्तक कहते हैं।
वस्त्रपञ्चकं द्विधा, अप्रत्युपेक्षित-दुष्प्रत्युपेक्षितभेदात्, तत्र—
वस्त्र पंचक के दो विभाग हैं—अप्रत्युपेक्षित और दुष्प्रत्युपेक्षित। जैसे—
अप्पडिलेहियदूसे तूलि उवहाणगं च नायव्वं।
गंडुवहाणालिंगिणि मसूरए चेव पोत्तमए।।
पल्हवि कोयवि पावार नवतए तह य दाढिगालीओ।
दुप्पडिलेहियदूसे एयं बीयं भवे पणगं।।
• दुष्प्रतिलेख्य दूष्य पंचक—1. तूली 2. उपधान 3. गंडोपधान 4. आलंगनिका 5. वस्त्रमय 6. मसूरक।
• दुष्प्रतिलेख्य नामक यह दूसरा दूष्य पंचक है— 1. पल्हवि 2. कोयव्वि 3. प्रावारक 4. नवतप और 5. दाढ़िआली।
पल्हवि हत्थुत्थरणं तु कोयवो रूयपूरिओ पडओ।
दढगालि धोयपोत्ती सेस पसिद्धा भवे भेया।।
हाथी की झूल को पल्हवि तथा रूई से भरी रजाई को कोयवि कहा जाता है। जो दंतपक्ति की भांति प्रतीत हो वह दाढ़िआली प्रसिद्ध ही है।
तणपणगं पुण भणियं जिणेहिं कम्मट्ठगंठिमहणेहिं।
साली वीही कोद्दव रालग रन्ने तणाइं च।।
कर्मग्रंथियों का भेदन करनेवाले जिन भगवान ने तृण पंचक इस प्रकार कहा है—1. शाली 2. व्रीहि 3. कोद्रव 4. रालग और 5. रण्य।
चर्म्मपञ्चकमिदम्—
चर्मपंचक इस प्रकार है—
अय एल गावि महिसी मिगाण अजिणं तु पंचमं होइ।
तलिया खल्लगवज्झो कोसग कत्ती य बीयं तु।।
( )
1. बकरी 2. भेड़ 3. गाय 4. भैंस और 5. आरण्यक मृग का चर्म। द्वितीय आदेश से चर्ममय उपकरणों के पांच प्रकार हैं—1. तलिका (उपानह) 2. खल्लक (जूते) 3. वर्ध्र 4. कोशक और 5. कत्ती—बिछाने का चर्म।
चियाए त्ति त्यागो मनःप्रभृतीनां प्रतीत एव, अथवा मनःप्रभृतिभिरशनादेः साधुभ्यो दानं त्यागः, एवमुपकरणेन पात्रादिना भक्तादेस्तस्य वा त्याग उपकरणत्यागः, न विद्यते किञ्चन द्रव्यजातमस्येत्यकिञ्चनस्तद्भावो अकिञ्चनता, निष्परिग्रहतेत्यर्थः, सा च मनःप्रभृतिभिरुपकरणापेक्षया च भवतीति तथोक्तेति।।
चियाए—त्याग। मन आदि का त्याग ज्ञात ही है। अथवा साधु को मन आदि से अशन आदि देना दान-त्याग है। पात्र, भक्त आदि से उपकार करने के कारण ये उपकरण हैं। उनका त्याग उपकरण त्याग है। जिसके पास किंचित् भी द्रव्य नहीं है वह अकिंचन है, उसका भाव अकिंचनता—निष्परिग्रहता है। वह मन आदि से, उपकरण की अपेक्षा से होती है, वैसा कहा गया है।
।। द्वितीयोद्देशकः।। इति चतुःस्थानकस्य द्वितीयोद्देशकः समाप्तः।।
(चतुःस्थानक का द्वितीय उद्देशक समाप्त)
अथ तृतीय उद्देशक
तृतीय उद्देशक
सू. 354,355—चत्तारि.....उववज्जति।
(टी.) व्याख्यातो द्वितीयोद्देशकः, अथ तृतीय आरभ्यते, अस्य चायं पूर्वेण सहाभिसम्बन्धः, पूर्वत्र जीवक्षेत्रपर्याया उक्ताः, इह तु जीवपर्याया उच्यन्ते, इत्येवंसम्बन्धस्यास्येदमादिसूत्रद्वयं चत्तारीत्यादि, अस्य चायमभिसम्बन्धः-पूर्वं चारित्रमुक्तं तत्प्रतिबन्धकश्च क्रोधादिभाव इति क्रोधस्वरूपप्ररूपणायेदमुच्यते, तदेवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या—राजी रेखा, शेषं क्रोधव्याख्यानं मायादिवत्,मायादिप्रकरणाच्चान्यत्र क्रोधविचारो विचित्रत्वात् सूत्रगतेरिति, द्वितीयं सुगममेव।
द्वितीय उद्देशक की व्याख्या की गई। यहां से तृतीय उद्देशक प्रारंभ करते हैं। इस उद्देशक का पूर्ववर्ती के साथ यह अभिसंबंध है। पूर्व उद्देशक में जीवक्षेत्र की पर्याय कही गईं। यहां जीव की पर्यायों को कहा जा रहा है। इस संबंध से इसका यह आदि सूत्र द्वय—'चत्तारि इत्यादि' है। इसका परस्पर यह संबंध है—पूर्व में चारित्र की व्याख्या की गई। क्रोध आदि भाव उसके प्रतिबंधक है। क्रोध के स्वरूप की प्ररूपणा करने के लिए यह कहा जा रहा है। उसके इस संबंध की व्याख्या इस प्रकार है—राजी—रेखा। शेष क्रोध आदि की व्याख्या माया की तरह है। माया आदि के प्रकरण से अन्यत्र क्रोध का विचार विविध प्रकार का होने से सूत्रगत है। द्वितीय सूत्र स्पष्ट ही है।
अयं च क्रोधो भावविशेष एवेति भावप्ररूपणाय दृष्टान्तादिसूत्रद्वयमाह—चत्तारीत्यादि प्रसिद्धम्, किन्तु कर्द्दमो यत्र प्रविष्टः पादादिर्नाक्रष्टुं शक्यते कष्टेन वा शक्यते, खञ्जनं दीपादिखञ्जनतुल्यः पादादिलेपकारी कर्द्दमविशेष एव, वालुका प्रतीता, सा तु लग्नापि जलशोषे पादादेरल्पेनैव प्रत्यनेनापैतीत्यल्पलेपकारिणी, शैलास्तु पाषाणाः श्लक्ष्णरूपास्ते पादादेः स्पर्शनेनैव किञ्चिद् दुःखमुत्पादयन्ति, न तु तथाविधं लेपमुपजनयन्ति, कर्द्दमादिप्रधानान्युदकानि कर्द्दमोदकादीन्युच्यन्ते। भावो जीवस्य रागादिपरिणामः तस्य कर्द्दमोदकादिसाम्यं तत्स्वरूपानुसारेण कर्म्मलेपमङ्गीकृत्य मन्तव्यमिति।
यह क्रोध भाव विशेष ही है। भाव का प्ररूपण करने के लिए दृष्टांत आदि सूत्रद्वय से कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि' प्रसिद्ध है। किंतु कर्दम—जहां प्रवेश करने पर पैर आदि को निकाला न जा सके अथवा कष्टपूर्वक निकाला जाए वह कर्दम है। खंजन—दीप आदि के खंजन तुल्य, जो पैर आदि के लेप करनेवाला है वह कर्दम विशेष ही है। बालुका ज्ञात ही है। चिपकी हुई बालू जल के सूख जाने पर लेप रहित होने से थोड़े से प्रयत्न से दूर हो जाती है। शैल पाषाण हैं, वे चमकदार रूपवाले हैं। पैर आदि के उनसे स्पृष्ट होने पर दुःख होता है। उस प्रकार का लेप तैयार नहीं होता है। जिस जल में कर्दम आदि की प्रधानता होती है, वह कर्दम उदक है। जीव के राग आदि परिणाम भाव हैं। उसकी कर्दम उदक आदि से समानता है। कर्मलेप को उसके स्वरूपानुसार जानना चाहिए।
सू. 356-363 चत्तारि....अत्थमितत्थमिते।
(टी.) अनन्तरं भाव उक्तोऽधुना तद्वतः पुरुषान् सदृष्टान्तान् चत्तारि पक्खीत्यादिना अत्थमियत्थ-मियेत्येतदन्तेन ग्रन्थेनाह, व्यक्तश्चायम्, नवरं रुतं रूपं च सर्वेषामेव पक्षिणामस्त्यतस्ते विशिष्टे एवेह ग्राह्ये, ततो रुतं मनोज्ञशब्दस्तेन सम्पन्नः एकः पक्षी, न च रूपेण मनोज्ञेनैव कोकिलवत्। रूपसम्पन्नो न रुतसम्पन्नः, प्राकृतशुकवत्, उभयसम्पन्नो मयूरवत्, अनुभयस्वभावः काकवदिति। पुरुषोऽत्र यथायोगं मनोज्ञशब्दः प्रशस्तरूपश्च प्रियवादित्व-सद्वेषत्वाभ्यां साधुर्वा सिद्धसिद्धान्तप्रसिद्ध-शुद्धधर्म्मदेशनादिस्वाध्यायप्रबन्धवान् लोचविरलवालोत्त-माङ्गता-तपस्तनुतनुत्व-मलमलिनदेहता-ऽल्पोप-करणतादिलक्षणसुविहितसाधुरूपधारी वा योज्य इति।
अनन्तर सूत्र में भाव का कथन किया गया। अब उसीसे युक्त पुरुष को दृष्टांत सहित 'चत्तारि पक्खी' इत्यादि से ले अंतिम सूत्र 'अत्थमियत्थमिय' से कहा गया है। यह स्पष्ट है। यद्यपि सभी पक्षियों में शब्द, रूप आदि होते हैं पर यहां विशिष्ट का ही कथन किया गया है। रुत—मनोज्ञ शब्द है, उससे संपन्न एक पक्षी। वह कोयल की तरह रूप से मनोज्ञ न हो। रूप संपन्न न कि शब्द संपन्न—सामान्य शुक की तरह, मयूर की तरह उभय गुणों से संपन्न, कौए की तरह अनुभय स्वभाववाला। यहां यथायोग मनोज्ञ शब्द और प्रशस्त रूप, प्रियवादिता तथा द्वेष युक्त होने से अथवा साधु जो सिद्ध सिद्धांत प्रसिद्ध शुद्ध धर्म की देशना आदि स्वाध्याय प्रबंधयुक्त, लुंचन से जिसके मस्तिष्क में विरल केश है, तप से जिसकी काया कृश है, जिसका तन मैल से मलिन है तथा जो अल्पोपकरण आदि लक्षणों वाला सुविहित साधुरूपधारी है, वह योज्य है।
पत्तियं त्ति प्रीतिरेव प्रीतिकं स्वार्थिक कप्रत्ययोपा-दानेऽपि रूढेर्नपुंसकतेति, तत् करोमि, प्रत्ययं वा करोमीति परिणतः प्रीतिकमेव प्रत्ययमेव वा करोति, स्थिर-परिणामत्वात् उचितप्रतिपत्तिनिपुणत्वात् सौभाग्य-वत्त्वाद्वेति, अन्यस्तु प्रीतिकरणे परिणतोऽप्रीतिं करोति उक्तवैपरीत्यादिति, अपरोऽप्रीतौ परिणतः प्रीतिमेव करोति, सञ्जातपूर्वभावनिवृत्तित्वात्, परस्य वा अप्रीतिहेतुतोऽपि प्रीत्युत्पत्तिस्वभावत्वादिति, चतुर्थः सुज्ञानः।
प्रीति ही प्रीतिक है। स्वार्थ में 'क' प्रत्यय होने पर भी रूढ़ि से यहां नपुंसक लिंग है। प्रीति करता हूं, अथवा विश्वास करता हूं। प्रीति ही प्रत्यय करने योग्य है—स्थिर परिणाम होने से, उचित प्रतिपत्ति में निपुण होने से अथवा सौभाग्यवान होने से। दूसरा विकल्प—प्रीतिकरण में परिणत होने पर अप्रीति करता है। यह प्रथम विकल्प से विपरीत है। अपर (तीसरा विकल्प) अप्रीति करनेवालों के प्रति प्रीति ही करता है। पूर्वभाव से निवृत्त होने पर अथवा दूसरे के अप्रीति हेतु होने पर भी प्रीति उत्पत्ति स्वभाव जिसका है, यह चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है।
आत्मन एकः कश्चित् प्रीतिकम् आनन्दं भोजना-च्छादनादिभिः करोति उत्पादयति आत्मार्थप्रधानत्वान्न परस्य, अन्यः परस्य परार्थप्रधानत्वान्नात्मनः, अपर उभयस्याप्युभयार्थप्रधानत्वाद्, इतरो नोभयस्याप्यु-भयार्थशून्यत्वादिति। आत्मनः प्रत्ययं प्रतीतिं करोति न परस्येत्याद्यपि व्याख्येयमिति।
किसी की अपने पर प्रीति होती है। भोजन, वस्त्र आदि से स्वयं को आनंदित करता है। उसको स्वयं की प्रधानता होती है, दूसरों की प्रधानता नहीं होती है। दूसरा विकल्प—दूसरे की प्रधानता, स्वयं की प्रधानता नहीं होती है। तीसरा विकल्प—दोनों (स्व और पर) की प्रधानता होती है। चतुर्थ विकल्प—उभयार्थ से शून्य होने पर। उभय की प्रधानता नहीं है, स्वयं के प्रति प्रत्यय करता है, दूसरे के प्रति नहीं करता है। इस प्रकार भी व्याख्या की जा सकती है।
पत्तियं पवेसेमि त्ति प्रीतिकं प्रत्ययं वाऽयं करोतीत्येवं परस्य चित्ते विनिवेशयामीति परिणतस्तथैवैकः प्रवेशयतीत्येक इति, सूत्रशेषोऽनन्तरसूत्रं च पूर्ववत्।
पत्तियं पवेसेमि'—प्रीति अथवा प्रत्यय ऐसा करता है। अर्थात् दूसरे के चित्त में प्रवेश करता हूं, इस प्रकार जो परिणत होता है, प्रविष्ट होता है। शेष सूत्र और अनन्तर सूत्र पूर्व सूत्रवत् है।
पत्राणि पर्णान्युपगच्छतीति पत्रोपगो बहलपत्र इत्यर्थः, एवं शेषा अपि, पत्रोपगादिवृक्षसमानता तु पुरुषाणां लोकोत्तराणां लौकिकानां चार्थिषु तथाविधोपकाराकरणेन स्वस्वभावलाभ एव पर्यवसितत्वात् 1, सूत्रदानादिना उपकारकत्वात् 2, अर्थदानादिना महोपकारकत्वात् 3, अनुवर्त्तना-ऽपायसंरक्षणादिना सततोपसेव्यत्वाच्च 4 क्रमेण द्रष्टव्येति।
जिसके पत्र होते हैं वह पत्रोपग है अर्थात् पत्रबहुल है। इसी प्रकार शेष को जानना चाहिए। पत्रोपग आदि वृक्ष से समानता लोकोत्तर एवं लौकिक अभ्यर्थी में तथाविध उपकार न करने से है, यथा—स्व स्वभाव लाभ में पर्यवसित होने से सूत्रदान आदि के द्वारा उपकारक होने से, अर्थदान आदि के द्वारा महान उपकार करने से, अनुवर्तन एवं अपाय संरक्षण आदि निरंतर उपसेवन से है, ऐसा क्रमशः जानना चाहिए।
भारं धान्यमुक्तोल्यादिकं वहमानस्य देशाद्देशान्तरं नयतः पुरुषस्य आश्वासा विश्रामाः, भेदश्च तेषामवसरभेदेनेति, यत्रावसरे अंसाद् एकस्मात् स्कन्धादंसमिति स्कन्धान्तरं संहरति नयति भारमिति प्रक्रमः तत्रावसरे, अपिचेति उत्तराश्वासापेक्षया समुच्चये, से तस्य वोढुरिति 1, परिष्ठापयति व्युत्सृजति 2, नागकुमारावासादिकमुपलक्षणम्, अतोऽन्यत्र वाऽऽयतने वासमुपैतीति रात्रौ वसति 3, यावती यत्परिमाणा कथा मनुष्योऽयं देवदत्तादिर्वाऽयमिति व्यपदेशलक्षणा यावत्कथा, तया, यावज्जीवमित्यर्थः, तिष्ठति वसति इत्ययं दृष्टान्तः 4। एवमेवेत्यादि दार्ष्टान्तिकः, श्रमणान् साधूनुपास्ते इति श्रमणोपासकः श्रावकस्तस्य सावद्यव्यापारभाराक्रान्तस्य आश्वासाः तद्विमोचनेन विश्रामाः चित्तस्याश्वासनानि स्वास्थ्यानि 'इदं मे परलोकभीतरस्य त्राणम्' इत्येवंरूपाणीति, स हि जिनागमसङ्गमावदातबुद्धितया आरम्भ-परिग्रहौ दुःख-परम्पराकारिसंसारकान्तारकारणभूततया परित्याज्या-वित्याकलयन् करणभटवशतया तयोः प्रवर्त्तमानो महान्तं खेदसन्तापं भयं चोद्वहति, भावयति चैवम्—
धान्य, मुक्ता आदि एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाए जाते हुए, आश्वास—विश्राम, भेद—उनमें अवसर भेद से, भार को एक स्कंध से दूसरे स्कंध पर ले जाता है। यहां भार का प्रसंग है। अपि और च का प्रयोग उत्तर आश्वास की अपेक्षा से समुच्चय अर्थ में है। उसका वहन करता है, व्युत्सर्ग करता है। नागकुमार आवास आदि उपलक्षण हैं। अथवा अन्य स्थान में वास करता है, रात्रि प्रवास करता है। यावती—जिस परिणामवाली कथा, यह मनुष्य है अथवा देवदत्त आदि है, ऐसा व्यपदेश करनेवाली कथा यावत्कथा है। उसके द्वारा यावज्जीवन ऐसा तात्पर्यार्थ है। तिष्ठति—रहता है। यह ऐसा दृष्टांत है। 'एवमेव' इत्यादि दार्ष्टान्तिक है। साधुओं की जो उपासना करते हैं वे श्रमणोपासक श्रावक हैं। उन सावद्य व्यापार के भार से आक्रांत श्रावकों के (चार) आश्वास हैं। उस सावद्य व्यापारभार के विमोचन से विश्राम—चित्त के लिए आश्वास, स्वास्थ्य हेतु—यह मुझ परलोकभीत के त्राण है, इस रूप में त्राण है। वह जिनागम संगम से उज्ज्वल बुद्धि से संसाररूपी कांतार के कारणभूत, दुःख की परंपरा को करनेवाले आरंभ और परिग्रह परित्याज्य है, ऐसा सोचकर, इंद्रिय रूपी योद्धा के वशवर्ती हो उसमें प्रवृत्त होने से अत्यंत खेद एवं भय का अनुभव करता है। इस प्रकार भावना करता है—
हियए जिणाण आणा चरियं मह एरिसं अउन्नस्स।
एयं आलप्पालं अव्वो दूरं विसंवयइ।।
मैंने जिन भगवान की इस आज्ञा का अयुक्तभाव से आचरण किया, ऐसा कथन करने पर वह दूर से विसंवाद करता है।
हयमम्हाणं नाणं हयमम्हाणं मणुस्समाहप्पं।
जे किल लद्धविवेया वि चेट्ठिमो बालबाल व्व।।
( )
हमारा ज्ञान विनष्ट है। हमारे लिए मनुष्य जन्म की महत्ता विनष्ट है जो लब्धविवेक होकर भी हम बाल की तरह आचरण कर रहे हैं।
यत्रावसरे शीलानि समाधानविशेषाः ब्रह्मचर्यविशेषा वा, व्रतानि स्थूलप्राणातिपातविरमणादीनि, अन्यत्र तु शीलानि अणुव्रतानि व्रतानि सप्त शिक्षाव्रतानि, तदिह न व्याख्यातम्, गुणव्रतादीनां साक्षादेवोपादानादिति, गुणव्रते दिग्व्रतोपभोगपरिभोगव्रतलक्षणे, विरमणानि अनर्थदण्ड-विरतिप्रकारा रागादिविरतयो वा, प्रत्याख्यानानि नमस्कारसहितादीनि, पोषधः पर्वदिनमष्टम्यादि, तत्रोपवसनम् अभक्तार्थः पोषधोपवासः, एतेषां द्वन्द्वस्तान् प्रतिपद्यते अभ्युपगच्छति तत्रापि च से तस्यैक आश्वासः प्रज्ञप्तः 1,
यहां शील का अर्थ है—समाधान विशेष अथवा ब्रह्मचर्य विशेष, व्रत—स्थूल प्राणातिपात विरमणव्रत आदि है। अन्यत्र शील अर्थात् अणुव्रत, व्रत अर्थात् सात शिक्षाव्रत है। गुणव्रत आदि के लिए साक्षात् ही उपादान होने से उनकी व्याख्या यहां नहीं की गई है। गुणव्रत दिग्व्रत और उपभोग-परिभोगव्रत लक्षण रूप है। विरमणानि—अनर्थदंड विरति रूप अथवा राग आदि से विरति। प्रत्याख्यान—नवकारशी आदि है। पोषध अष्टमी आदि पर्वतिथियों में किया जानेवाला अनुष्ठान है। वहां उपवसन—उपवास, पौषधोपवास है। इनमें द्वंद्व समास है। उन्हें स्वीकार करता है। उसका एक विश्राम प्रज्ञप्त है।
यत्रापि च सामायिकं सावद्ययोगपरिवर्जन-निरवद्य-योगप्रतिसेवनलक्षणं यद्व्यवस्थितः श्राद्धः श्रमणभूतो भवति, तथा देशे दिग्व्रतगृहीतस्य दिक्परिमाणस्य विभागे अवकाशः अवस्थानमवतारो विषयो यस्य तद्देशावकाशम्, तदेव देशावकाशिकं दिग्व्रतगृहीतस्य दिक्परिमाणस्य प्रतिदिनं सङ्क्षेपकरणलक्षणं सर्वव्रतसङ्क्षेपकरणलक्षणं वा अनुपालयति प्रतिपत्त्यनन्तरमखण्डमासेवत इति, तत्रापि च तस्यैक आश्वासः प्रज्ञप्त इति 2,
सामायिक—सावद्ययोग परिवर्जन तथा निरवद्य योग प्रतिसेवन लक्षण है। उसमें अवस्थित श्रद्धालु श्रमणभूत होता है। देशे अर्थात् दिग्व्रत ग्रहण करनेवाले के दिशाओं के परिमाण का विभाग अवकाश—अवस्थान-अवतरण जिसका विषय है वह देशावकाश है। उस देशावकाशिक दिग्व्रत ग्रहण करने वाले के प्रतिदिन दिशाओं के परिमाण का संक्षेपीकरण अथवा सर्वव्रतों का संक्षेपीकरण होता है। अनुपालयति—व्रत स्वीकार करने के बाद उसका अखंड आसेवन करते हैं। यह भी एक विश्राम कहा गया है। (यह दूसरा आश्वास है।)
उद्दिष्टेत्यमावास्या, परिपूर्णमिति अहोरात्रं यावत् आहार-शरीरसत्कारत्याग-ब्रह्मचर्याऽव्यापारलक्षण-भेदोपेतमिति 3,
उद्दिष्ट का अर्थ है—अमावस्या, परिपूर्ण—दिनरात, वह आहार त्याग, शरीर त्याग, सत्कार त्याग, ब्रह्मचर्य, अव्यापार लक्षण भेद से युक्त है।
यत्रापि च पश्चिमैवामङ्गलपरिहारार्थमपश्चिमा सा चासौ मरणमेवान्तो मरणान्तस्तत्र भवा मारणान्तिकी सा चेत्यपश्चिम-मारणान्तिकी सा चासौ संलिख्यतेऽनया शरीर-कषायादीति संलेखना तपोविशेषः सा चेति अपश्चिम-मारणान्तिकसंलेखना, तस्याः झूसण त्ति जोषणा सेवना-लक्षणो या धर्म्मस्तया झूसिय त्ति जुष्टः सेवितः, अथवा क्षपितः क्षपितदेहो यः स तथा, तथा भक्त-पाने प्रत्याख्याते येन स तथा, पादपवत् उपगतो निश्चेष्टतया स्थितः पादपोपगतः, अनशनविशेषं प्रतिपन्न इत्यर्थः, कालं मरण-कालम् अनवकाङ्क्षन् तत्रानुत्सुक इत्यर्थः, विहरति तिष्ठति।
पश्चिम भी अमंगल के परिहार के लिए, अपश्चिम वह मरण ही अंत में मरणान्त है। उसमें होनेवाली मारणान्तिकी वह अपश्चिम मारणान्तिकी है। जो शरीर, कषाय आदि को संलिखित—कृश करता है वह संलेखना तप है। वह अपश्चिम मारणान्तिक संलेखना है। उसकी झूषणा—सेवना रूप जो धर्म है उससे सेवित है वैसा। अथवा जो क्षपित देह है तथा भक्त, पान का प्रत्याख्यान करने से पादप की तरह निश्चेष्ट है वह पादपोपगत है। वह अनशन विशेष प्रतिपन्न है। काल—मरणकाल की आकांक्षा न करता हुआ विचरण करता है।
उदितश्चासौ उन्नतकुल-बल-समृद्धि-निरवद्यकर्म्मभि-रभ्युदयवान् उदितश्च परमसुखसंदोहोदयेनेत्युदितोदितो यथा भरतः, उदितोदितत्वं चास्य प्रसिद्धम् 1, तथा उदितश्चासौ तथैव अस्तमितश्च भास्कर इव सर्वसमृद्धि-भ्रष्टत्वात् दुर्गतिगतत्वाच्चेत्युदितास्तमितो ब्रह्मदत्त-चक्रवर्त्तीव, स हि पूर्व्वमुदित उन्नतकुलोत्पन्नत्वादिना स्वभुजोपार्जितसाम्राज्यत्वेन च पश्चादस्तमितः अतथा-विधकारणकुपितब्राह्मणप्रयुक्तपशुपालधनुर्गोलिकाप्रक्षेपणो-पायप्रस्फोटिताक्षिगोलकतया मरणानन्तराप्रतिष्ठान-महानरकमहावेदनाप्राप्ततया चेति 2,
उदित—उन्नत कुल, बल, समृद्धि और निरवद्य कर्म से जो अभ्युदयवान है वह उदित है और परम सुखसमुदाय के उदय से वह उदितोदित है, जैसे—भरत (चक्रवर्ती)। इनका उदितोदितत्व प्रसिद्ध है। तथा सूर्य की भांति उदित और वैसे ही अस्तमित ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती की भांति सर्व-समृद्धि का नाश एवं दुर्गति गमन के कारण उदितोस्तमित है। वह उन्नत कुल में उत्पन्न आदि होने से तथा अपने बल पर प्राप्त साम्राज्य से पूर्व में उदित और पश्चात् अतथाविध कारण से कुपित, ब्राह्मण द्वारा प्रयुक्त पशुपालक के धनुष (गुलेर) से प्रक्षिप्त गोली से आंखें फूट जाने से मरणानंतर अप्रतिष्ठान महानरक में महावेदना प्राप्त होने से अस्तमित—उदितोस्तमित है।
तथा अस्तमित-श्चासौ हीनकुलोत्पत्ति-दुर्भगत्व-दुर्गतत्वादिना उदितश्च समृद्धि-कीर्त्ति-सुगतिलाभादिनेति अस्तमितोदितो यथा हरिकेशबलाभिधानोऽनगारः, स हि जन्मान्तरोपात्त-नीचैर्गोत्रकर्म्मवशावाप्तहरिकेशाभिधान-चाण्डालकुलतया दुर्भगतया दरिद्रतया च पूर्वमस्त-मितादित्य इवानभ्युदयवत्त्वादस्तमित इति, पश्चात्तु प्रतिपन्नप्रव्रज्यो निष्प्रकम्प-चरणगुणावर्जितदेव-कृतसान्निध्यतया प्राप्तप्रसिद्धतया सुगतिगततया च उदित इति 3, तथा अस्तमितश्चासौ सूर्य इव दुष्कुलतया दुष्कर्मकारितया च कीर्त्तिसमृद्धि-लक्षणतेजोवर्जितत्वाद-स्तमितश्च दुर्गतिगमनादित्यस्तमितास्तमितः, यथा कालाभिधानः सौकरिकः, स हि सूकरैश्चरति मृगयां करोतीति यथार्थः सौकरिक एव दुष्कुलोत्पन्नः प्रतिदिनं महिषपञ्चशतीव्यापादक इति पूर्वमस्तमितः पश्चादपि मृत्वा सप्तमनरकपृथिवीं गत इति अस्तमित एवेति 4। भरहेत्यादि तु उदाहरणसूत्रं भावितार्थमेवेति।
हीनकुल में उत्पन्न, दुर्भाग्य, दुर्गतित्व आदि से अस्तमित किंतु समृद्धि, कीर्ति, सुगति-लाभ आदि से उदित अस्तमितोदित है, जैसे हरिकेशबल मुनि। वे हरिकेशबल जन्मान्तर से प्राप्त नीच गोत्र कर्म के कारण हरिकेश नामक चंडाल कुल के कारण दुर्भाग्य और दरिद्रता से पहले अनभ्युदय के कारण सूर्य की भांति अस्तमित थे। पर वे प्रव्रजित होने के पश्चात् निष्प्रकंप चारित्र गुणों, देवकृत सान्निध्य के कारण प्राप्त प्रसिद्धि और सुगतिगामी होने से उदित अस्तमितोदित है। दुष्कुल तथा दुष्कर्म से, कीर्ति और समृद्धि से तेजरहित होने से अस्तमित सूर्य की तरह अस्तमित है। वह दुर्गतिगमन से अस्तमित-अस्तमित काल नामक सौकरिक है। सूअर का आखेट करने के कारण वह यथार्थ सौकरिक की तरह दुष्कुलोत्पन्न है। प्रतिदिन पांच सौ भैसों को मारने वाला पहले अस्तमित और बाद में मरकर सातवीं नरक में पैदा हुआ, इस प्रकार वह अस्तमित ही है। भरत आदि उदाहरण सूत्र भावित अर्थ ही है।
सू. 364-366—चत्तारि.....णेरइयाणं।
(टी.) य एवं विचित्रभावैश्चिन्त्यन्ते जीवाः सर्व एव चतुर्षु राशिष्ववतरन्तीति तान् दर्शयन्नाह—चत्तारि जुम्मेत्यादि जुम्म त्ति राशिविशेषः, यो हि राशिश्चतुष्कापहारेण अपह्रियमाणश्चतुःपर्यवसितो भवति स कृतयुग्म इत्युच्यते, यस्तु त्रिपर्यवसितः स त्र्योजः, द्विपर्यवसितो द्वापरयुग्मः, एकपर्यवसितः कल्योज इति, इह गणितपरिभाषायां समराशिर्युग्ममुच्यते विषमस्तु ओज इति, इयं च समयस्थितिः, लोके तु कृतयुगादीनि एवमुच्यन्ते—
विविध प्रकार के भावों से जीवों का चिंतन होता है। सभी जीवों का चार राशियों में अवतरण होता है, उसे निदर्शित करने हेतु कहा है—चार युग्म इत्यादि। युग्म—राशि विशेष। जिस राशि में से चार-चार निकालने पर अंत में चार रहते हैं, वह कृतयुग्म कहलाता है। जिसके अंत में तीन रहते है वह त्र्योज है। दो शेष रहते है वह द्वापर युग्म है। जिसमें एक शेष रहता है वह कल्योज है। गणित की परिभाषा में समराशि को 'युग्म' और विषम को 'ओज' कहा जाता है। यह सैद्धांतिक स्थिति है। लोक में कृतयुग आदि इस प्रकार कहे जाते हैं—
द्वात्रिंशत् सहस्राणि कलौ लक्षचतुष्टयम्।
वर्षाणां द्वापरादौ स्यादेतद् द्वित्रिचतुर्गुणम्।।
( )
बतीस हजार से लेकर चार लाख वर्ष का समय कलि (कलयुग) है। इससे द्विगुण, त्रिगुण, चतुर्गुण रूप समय द्वापर आदि है।
उक्तराशीन्नारकादिषु निरूपयन्नाह—नेरइएत्यादि सुगमम्, नवरं नारकादयश्चतुर्द्धाऽपि स्युः, जन्म-मरणाभ्यां हीनाधिकत्वसंभवादिति।
उक्त राशि का नरक आदि के संबंध में निरूपण करते हुए कहते हैं—'नेरइए इत्यादि'। यह सुगम है। नरक आदि चारों प्रकार के होते हैं। जन्म-मरण के कारण हीनाधिक्य होता है।
सू. 367—चत्तारि....वासुदेवे।
(टी.) पुनर्जीवानेव भावैर्निरूपयन्नाह—चत्तारि सूरेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, किन्तु शूरा वीराः, क्षान्तिशूरा अर्हन्तो महावीरवत्, तपःशूरा अनगाराः दृढप्रहारिवत्, दानशूरो वैश्रमण उत्तराशालोकपालस्तीर्थकरादिजन्म-पारणकादिरत्नवृष्टिपातनादिनेति, उक्तं च—
पुनः जीवों का ही भावों से निरूपण करते हुए कहते हैं—'चत्तारि सूरेत्यादि।' सूत्रद्वय स्पष्ट है। किंतु शूर—वीर, क्षांतिशूर भगवान महावीर की तरह है। तप में शूर अनगार दृढ़प्रहारी की तरह है। दानशूर वैश्रमण हैं। ये उत्तर दिशा के लोकपाल हैं। तीर्थंकरों के जन्म, पारणा आदि के समय रत्नों की वृष्टि करने के कारण (दानशूर कहे गए) है, कहा भी है—
वेसमणवयणसंचोइया उ ते तिरियजंभगा देवा।
कोडिग्गसो हिरन्नं रयणाणि य तत्थ उवणेंति।।
(आवनि.भा. 68)
वैश्रवण के वचनों से प्रेरित त्रिजृंभक देव करोड़ों सोनैयों एवं रत्नों को वहां लाते हैं।
युद्धशूरो वासुदेवः कृष्णवत्, तस्य षष्ठ्यधिकेषु त्रिषु सङ्ग्रामशतेषु लब्धजयत्वादिति।
युद्धशूर वासुदेव कृष्ण की तरह हैं। क्योंकि वे तीन सौ साठ संग्रामों में लब्ध विजय थे।
सू. 368—चत्तारि....णीयच्छदे।
(टी.) उच्चः पुरुषः शरीर-कुल-विभवादिभिः, तथा उच्चच्छन्दः उन्नताभिप्रायः औदार्यादियुक्तत्वात्, नीचच्छन्दस्तु विपरीतः, नीचोऽप्युच्चविपर्ययादिति।
पुरुष शरीर, कुल, वैभव आदि से उच्च होता है। उच्चछंद अर्थात् उन्नत अभिप्राय—औदार्य आदि से युक्त होने के कारण है। नीच छंद इससे विपरीत स्वभाव है। नीच भी उच्च के विपरीत होने से है।
सू. 369-421—असुरकुमाराणं....णो दढधम्मे।
(टी.) अनन्तरमुच्चेतराभिप्राय उक्तः, स च लेश्याविशेषाद् भवतीति लेश्यासूत्राणि सुगमानि च, नवरम् असुरादीनां चतस्रो लेश्या द्रव्याश्रयेण भावतस्तु षडपि सर्वदेवानाम्, मनुष्य-पञ्चेन्द्रियतिरश्चां तु द्रव्यतो भावतश्च षडपीति, पृथिव्यब्-वनस्पतीनां हि तेजोलेश्या भवति देवोत्पत्तेरिति तेषां चतस्र इति। उक्तलेश्याविशेषेण च विचित्रपरिणामा मानवाः स्युरिति यानादिदृष्टान्त-चतुर्भङ्गिकाभिरन्यथा च पुरुषचतुर्भङ्गिका यानसूत्रादिना श्रावकसूत्रावसानेन ग्रन्थेन दर्शयन्नाह—चत्तारीत्यादि, कण्ठ्यश्चायम्, नवरं यानं शकटादि, तद् युक्तं बलीवर्द्दादिभिः, पुनर्युक्तं सङ्गतं समग्रसामग्रीकं वा पूर्वापरकालापेक्षया वा इत्येकम्, अन्यत् युक्तं तथैवाऽयुक्तं तूक्तविपरीतत्वादिति, एवमितरौ, पुरुषस्तु युक्तो धनादिभिः, पुनर्युक्त उचितानुष्ठानैः सद्भिर्वा, पूर्वकाले वा युक्तो धन-धर्म्मानुष्ठानादिभिः पश्चादपि तथैवेति चतुर्भङ्गी, अथवा युक्तो द्रव्यलिङ्गेन भावलिङ्गेन चेति प्रथमः साधुः द्रव्यलिङ्गेन नेतरेणेति द्वितीयो निह्नवादिः, न द्रव्यलिङ्गेन भावलिङ्गेन तु युक्त इति तृतीयः प्रत्येकबुद्धादिः, उभयवियुक्तश्चतुर्थो गृहस्थादिरिति, एवं सूत्रान्तराण्यपि। नवरं युक्तं गोभिः, युक्तपरिणतं तु अयुक्तं सत् सामग्र्या युक्ततया परिणतमिति, पुरुषः पूर्ववत्। युक्तरूपं सङ्गतस्वभावं प्रशस्तं वा युक्तं युक्तरूपमिति। पुरुषपक्षे युक्तो धनादिना ज्ञानादिगुणैर्वा युक्तरूपः उचितवेषः सुविहितनेपथ्यो वेति। तथा युक्तं तथैव, युक्तं शोभते युक्तस्य वा शोभा यस्य तद्युक्तशोभमिति, पुरुषस्तु युक्तो गुणैस्तथा युक्ता उचिता शोभा यस्य स तथेति।
अनंतर सूत्र में उच्च से इतर अभिप्राय का प्रतिपादन किया गया। वह लेश्या विशेष से होता है। अतः लेश्या सूत्र है, जो सुगम हैं। असुर आदि (देवों) के) द्रव्य लेश्या की दृष्टि से चार लेश्या है। भाव लेश्या की दृष्टि से सभी देवों में छह लेश्या होती है। पृथ्वी, जल, वनस्पति में देवों की उत्पत्ति होने से तेजोलेश्या होने पर चार लेश्याएं होती हैं। उक्त लेश्या विशेष से मनुष्य विचित्र परिणामवाले होते हैं। अतः यान सूत्र आदि से श्रावक सूत्र पर्यंत सूत्रों का निदर्शन करने के लिए कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि।' ये सुस्पष्ट है। यान अर्थात् शकट आदि। वह बैल आदि से युक्त है। पुनः संगत अथवा समग्र सामग्री की अपेक्षा से युक्त है। अथवा पूर्व-अपर काल की अपेक्षा से युक्त है—यह एक विकल्प है। दूसरा युक्त है, उसी प्रकार अयुक्त है क्योंकि पूर्व उक्त से विपरीत है। शेष दोनों इसी प्रकार हैं। पुरुष धन आदि से युक्त होता है। पुनः उचित अनुष्ठान अथवा सत्य से युक्त होता है। अथवा पूर्वकाल में धन, धर्म आदि अनुष्ठानों से युक्त होता है बाद में भी वैसा ही रहता है। यह चतुर्भंगी है अथवा प्रथम विकल्प में द्रव्य लिंग और भावलिंग से युक्त साधु है। द्रव्य लिंग से युक्त किन्तु भाव लिंग से युक्त नहीं है, निह्नव आदि यह द्वितीय भंग है। तीसरा विकल्प—प्रत्येक बुद्ध, द्रव्यलिंग से साधु नहीं है किंतु भाव से साधु है। चतुर्थ विकल्प गृहस्थ आदि द्रव्य और भाव दोनों से साधु नहीं है इसी पुकार अन्य सूत्र भी है। गो-बैल आदि से युक्त, युक्त परिणत—अयुक्त होने पर भी युक्त सामग्री से परिणत होता है। पुरुष सूत्र पूर्ववत् है। युक्त रूप—संगत स्वभाव अथवा प्रशस्त स्वभाव। पुरुष पक्ष में युक्त अर्थात् धन अथवा ज्ञान आदि गुणों से युक्त। युक्तरूप—उचित वेश अथवा सुविहित नेपथ्य। तथा युक्त उसी रूप में, युक्त अर्थात् शोभित, युक्त की शोभा, जिसके जो शोभनीय है वह। पुरुष गुणों से युक्त अथवा जिसकी उचित शोभा है वह।
युग्यं वाहनमश्वादि, अथवा गोल्लविषये जम्यानं द्विहस्तप्रमाणं चतुरस्रं सवेदिकमुपशोभितं युग्यकमुच्यते तद् युक्तमारोहणसामग्र्या पर्याणादिकया पुनर्युक्तं वेगादिभिरित्येवं यानवद् व्याख्येयम्, एतदेवाह—एवं जहेत्यादि, प्रतिपक्षो दार्ष्टान्तिकस्तथैव, कोऽसावित्याह—पुरिसजाय त्ति पुरुषजातानि, एवं परिणत-रूप-शोभसूत्रचतुर्भङ्गिकाः सप्रतिपक्षा वाच्याः, यावच्छोभ-सूत्रचतुर्भङ्गी यथा 'अजुत्ते नामं एगे अजुत्तसोभे', एतदेवाह—जाव सोभे त्ति।
युग्य—वाहन, अश्व आदि। अथवा गोल्ल देश में जो यान दो हाथ प्रमाण, चोरस तथा वेदिका युक्त है वह युग्यक कहलाता है। जो युक्तम्—जो पर्याण (पलान) आदि आरोहण सामग्री से युक्त हो और जो वेग आदि से युक्त है वह यान की तरह व्याख्येय है। अतः कहते हैं—'एवं जहेत्यादि'। प्रतिपक्षी दार्ष्टान्तिक भी उसी प्रकार है। वह दार्ष्टान्तिक कौन है? उसे कहते हैं—पुरिसजाय अर्थात् पुरुष। इसी प्रकार परिणत, रूप, शोभा सूत्र की चतुर्भंगियां सप्रतिपक्ष वाच्य हैं। शोभा सूत्र की चतुर्भंगी तक इस प्रकार है, जैसे—अयुक्त होकर भी अयुक्त शोभावाले होते हैं। इसीलिए कहते हैं यावत् शोभा सूत्र तक।
सारथिः शाकटिकः, योजयिता शकटे गवादीनाम्, न वियोजयिता मोक्ता, अन्यस्तु वियोजयिता न तु योजयितेति, एवं शेषावपि, नवरं चतुर्थः खेटयत्येवेति, अथवा योक्त्रयन्तं प्रयुङ्क्ते यः स योक्त्रापयिता, वियोक्त्रयतः प्रयोक्ता तु वियोक्त्रापयितेति, लोकोत्तरपुरुषविवक्षायां तु सारथिरिव सारथिर्योजयिता संयमयोगेषु साधूनां प्रवर्त्तयिता, वियोजयिता तु तेषामेवानुचितानां निवर्त्तयितेति, यानसूत्रवत् हय-गजसूत्राणीति।
सारथि—गाड़ीवान। योजयित्ता—शकट में बैल आदि को जोड़कर। न वियोजयित्ता—मुक्त कर। दूसरा विकल्प छोड़कर है न कि जोड़कर के है। इसी प्रकार से अन्य विकल्प हैं। चतुर्थ विकल्प—जो छोड़कर और जोड़कर (खेटयति) दोनों नहीं है। अथवा जो पशुओं को गाड़ी आदि से जोड़कर प्रयोग करता है वह योक्त्रापियिता है और उनको मुक्त करके जो उनका प्रयोग करता है वह वियोक्त्रपयिता है। लोकोत्तर पुरुषों की विवक्षा में सारथी की तरह साधुओं को संयम योग में प्रवर्तित करके और उनके ही अनुचित कार्यों का निवर्तन कर जानना चाहिए। यान सूत्र की तरह हय, गज आदि सूत्र भी ज्ञातव्य हैं।
जुग्गारिय त्ति युग्यस्य चर्या वहनं गमनमित्यर्थः, क्वचित्तु जुग्गायरिय त्ति पाठः, तत्रापि युग्याचर्येति। पथयायि एकं युग्यं भवति नोत्पथयायीत्यादिश्चतुर्भङ्गी, इह च युग्यस्य चर्याद्वारेणैव निर्द्देशे चतुर्विधत्वेनोक्तत्वात् तच्चर्याया एवोद्देशोक्तं चातुर्विध्यमवसेयमिति। भावयुग्यपक्षे तु युग्यमिव युग्यं संयमयोगभरवोढा साधुः, स च पथियाय्यप्रमत्तः, उत्पथयायी लिङगावशेषः, उभययायी प्रमत्तः, चतुर्थः सिद्धः, क्रमेण सदसदुभयानुभयानुष्ठान-रूपत्वात्। अथवा पथ्युत्पथयोः स्वपरसमयरूपत्वाद् यायित्वस्य च गत्यर्थत्वेन बोधपर्यायत्वात् स्वसमय-परसमयबोधापेक्षयेयं चतुर्भङ्गी नेयेति।
'जुग्गारिय' अर्थात् घोड़े आदि के जोड़े का, चर्या—गमन। कहीं 'जुग्गायरिय' ऐसा पाठ है। वहां भी युग्य का अर्थ गमन ही है। कुछ युग्य मार्गगामी होता है, उत्पथगामी नहीं होता है। इस प्रकार चतुर्भंगी है। यहां युग्य का चर्या द्वार से ही निर्देश होने पर चार प्रकार से कहे जाने से उसकी चर्या का ही उद्देशक कहा गया है। उसके चार प्रकार ज्ञातव्य हैं। भावयुग्य पक्ष में युग्य की तरह जो युग्य है—संयम योग के भार को वहन करनेवाला साधु। वह पथयायी—अप्रमत्त, उत्पथयायी—द्रव्यलिंगी, उभययायी—प्रमत्त और चतुर्थ विकल्प सिद्ध है। ये क्रमशः सत्, असत्, उभय, अनुभय अनुष्ठान रूप हैं। अथवा मार्गगामी और उन्मार्गगामी स्व, पर समय रूप होने से और मार्गगामिता बोध पर्याय से गत्यर्थ होने से स्वसमय, परसमय बोध की अपेक्षा यह चतुर्भंगी ज्ञेय है।
एकं पुष्पं रूपसम्पन्नं न गन्धसम्पन्नमाकुलीपुष्पवत्, द्वितीयं बकुलस्येव, तृतीयं जातेरिव, चतुर्थं बदर्यादेरिवेति। पुरुषो रूपसम्पन्नो रूपवान् सुविहितरूपयुक्तो वेति जाति 6 कुल 5 बल 4 रूप 3 श्रुत 2 शील 1 चारित्रलक्षणेषु सप्तसु पदेषु एकविंशतौ द्विकसंयोगेषु एकविंशतिरेव चतुर्भङ्गिकाः कार्याः सुगमाश्चेति।
एक पुष्प आकुलि पुष्प की तरह रूप संपन्न होता है, गंध संपन्न नहीं होता है। द्वितीय भंग में बकुल पुष्प, तृतीय भंग में जाति पुष्प—चमेली पुष्प होता है। चतुर्थ भंग में बदरी पुष्प आदि हैं। पुरुष रूप संपन्न अथवा सुविहित रूप युक्त होता है। इसी प्रकार जाति, कुल, बल, रूप, श्रुत, शील, चारित्र—इन सात पदों में इक्कीस बार द्विक संयोग होने पर इक्कीस ही चतुर्भंगियां करणीय हैं और ये सुगम हैं।
आमलकमिव मधुरं यदन्यत् आमलकमेव वा मधुरमामलकमधुरम्, मुद्दिय त्ति मृद्वीका द्राक्षा तद्वत् सैव वा मधुरं मृद्वीकामधुरम्, क्षीरवत् खण्डवच्च मधुरमिति विग्रहः, यथैतानि क्रमेणेषद्-बहु-बहुतर-बहुतम-माधुर्यवन्ति तथा ये आचार्या ईषद्-बहु-बहुतर-बहुतमोपशमादि-गुणलक्षणमाधुर्यवन्तस्ते तत्समानतया व्यपदिश्यन्त इति।
जो आंवले की तरह मुधर है वह अथवा आंवला ही मधुर है वह आमलक मधुर है। द्राक्षा की तरह जो मधुर है वह मृद्वीका मधुर है। क्षीर और शक्कर की तरह मधुर, यह ऐसा विग्रह है। इस क्रम से ये ईषत्, बहु, बहुतर, बहुतम माधुर्यवाले हैं। उसी प्रकार जो आचार्य ईषत्, बहु, बहुतर, बहुतम उपशम आदि गुणों से माधुर्यवाले होते हैं वे उसकी समानता से कहे जाते हैं।
आत्मवैयावृत्यकरोऽलसो विसम्भोगिको वा, परवैयावृत्यकरः स्वार्थनिरपेक्षः, स्वपरवैयावृत्यकरः स्थविरकल्पिकः कोऽपि, उभयनिवृत्तोऽनशनविशेष-प्रतिपन्नकादिरिति। करोत्यवैको वैयावृत्यं निःस्पृहत्वात् 1, प्रतीच्छत्येवान्यआचार्यत्व-ग्लानत्वादिना 2, अन्यः करोति प्रतीच्छति च स्थविरविशेषः3, उभयनिवृत्तस्तु जिनकल्पिकादिरिति 4।
आत्म वैयावृत्यकर आलसी अथवा विसंभोगिक होता है। परवैयावृत्यकर स्वार्थ निरपेक्ष होता है। स्व और पर वैयावृत्यकर कोई स्थविर कल्पिक होता है। अनशन आदि को स्वीकार करने वाला उभयनिवृत्त होता है। कोई निस्पृह भाव से वैयावृत्य करता है। कोई आचार्यत्व, ग्लानत्व आदि के कारण दूसरों की सेवा लेते हैं। स्थविर विशेष दूसरों की सेवा लेते भी हैं, देते भी हैं। जिनकल्प आदि दोनों से निवृत्त हैं।
अट्ठकरे त्ति अर्थान् हिताहितप्राप्तिपरिहारादीन् राजादीनां दिग्यात्रादौ तथोपदेशतः करोतीत्यर्थकरः मन्त्री नैमित्तिको वा, स चार्थकरो नामैको न मानकरः, कथमहमनभ्यर्थितः कथयिष्यामीत्यवलेपवर्जितः, एवमितरे त्रयः, अत्र च व्यवहारभाष्यगाथा—
अट्ठकर अर्थात् अर्थ—हित की प्राप्ति तथा अहित के परिहार आदि से राजा आदि की दिग्यात्रा में उस प्रकार से उपदेश करनेवाला अर्थकर (कार्यकर्ता), मंत्री अथवा नैमित्तिक है। वह अर्थकर है, अभिमानी नहीं है। मैं अनभ्यर्थित कैसे कहूंगा—इस प्रकार वह घमंडरहित है। इसी प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं। यहां व्यवहार भाष्य की गाथा है—
पुट्ठापुट्ठो पढमो जत्ताइ हियाहियं परिकहेइ।
तइओ पुट्ठो सेसा उ णिप्फला एव गच्छे वि।।
(व्यभा. 4568)
पहला पुरुष राजा के पूछने-अपूछने पर शुभाशुभ कहता है। अभिमान नहीं करता। दूसरा पुरुष मान के वशीभूत हो पूछने पर भी कुछ नहीं कहता। तीसरा पुरुष पूछने पर कहता है, बिना पूछे नहीं। चौथा केवल राजा की सेवा करता है। इस प्रकार गच्छ में सफल-असफल ज्ञातव्य है।
गणस्य साधुसमुदायस्याऽर्थान् प्रयोजनानि करोतीति गणार्थकरः आहारादिभिरुपष्टम्भकः, न च मानकरोऽभ्यर्थनानपेक्षत्वात्, एवं त्रयोऽन्ये, उक्तं च—
गण—साधु समुदाय के अर्थ—प्रयोजनों को करनेवाला गणार्थकर है। वह आहार आदि के द्वारा अवलंबन देनेवाला है। जो अभ्यर्थना की अपेक्षा रहित होने से अभिमानी नहीं है। इस प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं। कहा भी है—
आहारउवहिसयणाइएहिं गच्छस्सुवग्गहं कुणइ।
बीओ न जाइ माणं दोन्नि वि तइओ न उ चउत्थो।।
(व्यभा. 4570)
प्रथम व्यक्ति आहार, उपधि, शयन आदि से गच्छ का उपग्रह करता है। दूसरा अभिमान के कारण नहीं करता। तीसरा उपग्रह भी करता है और अहंकार भी करता है। चतुर्थ दोनों ही नहीं करता।
अनन्तरं गणस्यार्थ उक्तः, स च सङ्ग्रहोऽत आह—गणसंगहकरे त्ति गणस्याहारादिना ज्ञानादिना च सग्ग्रहं करोतीति गणसङ्ग्रहकरः, शेषं तथैव, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में गण के लिए कहा गया। वह संग्रह है। अतः कहते हैं—गण के लिए संग्रह करता है वह गण- संग्रहकर है। शेष उसी प्रकार है। कहा है—
सो पुण गच्छस्सऽट्ठो उ संगहो तत्थ संगहो दुविहो।
दव्वे भावे नियमाउ होंति आहार-णाणादी।।
(व्यभा. 4571)
प्रस्तुत सूत्र में गण का अर्थ संग्रह विषयक है। संग्रह के दो प्रकार हैं—द्रव्य संग्रह और भाव संग्रह। द्रव्य संग्रह आहार आदि का और भाव संग्रह ज्ञान आदि का।
आहारोपधि-शय्या-ज्ञानादीनीत्यर्थः।
आहार, उपकरण, शय्या, ज्ञान आदि ऐसा तात्पर्यार्थ है।
गणस्यानवद्यसाधुसामाचारीप्रवर्त्तनेन वादि-धर्मकथि-नैमित्तिक-विद्यासिद्धत्वादिना वा शोभाकरणशीलो गणशोभाकरः, नो मानकरोऽभ्यर्थनाऽनपेक्षितया मदाभावेन वा।
गण की अनवद्य साधुसामाचारी के प्रवर्तन से वादी, धर्मकथी, नैमित्तिक, विद्यासिद्ध आदि के द्वारा शोभा करनेवाला गण शोभाकर है। वे अभ्यर्थना की अनपेक्षा से अथवा मद के अभाव से अभिमानी नहीं होते हैं।
गणस्य यथायोगं प्रायश्चित्तदानादिना शोधिं शुद्धिं करोतीति गणशोधिकरः, अथवा शङ्किते भक्तादौ सति गृहिकुले गत्वाऽनभ्यर्थितो भक्तशुद्धिं करोति यः स प्रथमः, यस्तु मानान्न गच्छति स द्वितीयः, यस्त्वभ्यर्थितो गच्छति स तृतीयः, यस्तु नाभ्यर्थनापेक्षी नापि तत्र गन्ता स चतुर्थ इति।
यथायोग प्रायश्चित्त आदि के द्वारा गण की जो शुद्धि करता है वह गणशोधिकर है। अथवा भक्त आदि में शंकित होने पर, गृहस्थ के घर में जाकर अनभ्यर्थित जो भोजन की शुद्धि करते हैं वे प्रथम विकल्प में हैं। जो अभिमान के कारण नहीं जाते हैं, वह दूसरा विकल्प है। जो कहने पर जाते हैं, यह तीसरा विकल्प है। जो न ही अभ्यर्थनापेक्षी होते हैं और न ही वहां जाते हैं, यह चौथा विकल्प है।
रूपं साधुनेपथ्यं जहाति त्यजति कारणवशात् न धर्मं चारित्रलक्षणं बोटिकमध्यस्थितमुनिवत्, अन्यस्तु धर्म्मं न रूपं निह्नववत्, उभयमपि उत्प्रव्रजितवत्, नोभयं सुसाधुवत्।
रूपं—साधुवेश को कारण वश छोड़ता है, चारित्र लक्षण धर्म को नहीं छोड़ता, बोटिक (नग्न) के बीच रहने वाले मुनि की तरह। दूसरे विकल्प वाला निह्नव की तरह धर्म को छोड़ देता है, पर रूप को नहीं छोड़ता है। तीसरे विकल्प में उत्प्रव्रजित की तरह साधुवेश को भी छोड़ देता है और धर्म को भी छोड़ देता है। चतुर्थ विकल्प में सुसाधु की तरह दोनों को ही नहीं छोड़ते हैं।
धर्म्मं त्यजत्येको जिनाज्ञारूपं न गणसंस्थितिं स्वगच्छकृतां मर्यादाम्, इह कैश्चिदाचार्यैः, तीर्थकरानुपदेशेन संस्थितिः कृता यथा-नास्माभिर्महाकल्पाद्यतिशयश्रुतमन्यगणसत्काय देयमिति, एवं च योऽन्यगणसत्काय न तद्ददाति स धर्म्मं त्यजति न गणस्थितिम्, जिनाज्ञाननुपालनात्, तीर्थकरोपदेशो ह्येवम्-सर्वेभ्यो योग्येभ्यः श्रुतः दातव्यमिति प्रथमः, यस्तु ददाति स द्वितीयः, यस्त्वयोग्येभ्यः तद्ददाति स तृतीयः, यस्तु श्रुताव्यवच्छेदार्थं तदव्यवच्छेदसमर्थस्य परशिष्यस्य स्वकीयदिग्बन्धं कृत्वा श्रुतं ददाति तेन न धर्म्मो नापि गणसंस्थितिस्त्यक्तेति स चतुर्थ इति, उक्तं च—
कुछ पुरुष जिनाज्ञा रूप धर्म को छोड़ देते हैं, पर स्व गच्छकृत मर्यादा को नहीं छोड़ते हैं। यहां कुछ आचार्यों ने तीर्थंकरों के उपदेश (के बिना) यह मर्यादा बनाई—महाकल्प आदि अतिशय श्रुत अन्य गण को नहीं दिया जाना चाहिए। इस प्रकार जो अन्य गण के लिए उसे नहीं देते हैं वे जिनाज्ञा का अनुपालन न होने से धर्म का त्याग करते हैं, पर गण की मर्यादा को नहीं छोड़ते हैं। तीर्थंकरों का उपदेश इस प्रकार है—सभी योग्यों (व्यक्तियों) को श्रुत दातव्य है। यह प्रथम विकल्प है। जो देता है वह द्वितीय विकल्प है। जो अयोग्य (शिष्यों) को देते हैं, यह तीसरा विकल्प है। जो श्रुत का व्यवच्छेद न हो इस दृष्टि से अव्यवच्छेद समर्थ पर शिष्य को स्वकीय दिग्बंध कर श्रुत देते हैं वह चतुर्थ विकल्प है। उससे न तो वे धर्म का हैं और न ही गण मर्यादा का त्याग करते हैं। यह चतुर्थ विकल्प है। कहा भी है—
सयमेव दिसाबंधं काऊण पडिच्छगस्स जो देइ।
उभयमवलंबमाणं कामं तु तयं पि पूएमो।।
(व्यभा. 4584)
जो स्वयं दिग्बंध कर (आचार्य आदि का प्रतिनिधित्व कर) उभय अर्थात् गणसंस्थिति और धर्म का अवलंबन ले प्रतीच्छक को उन अध्ययन की वाचना देता है, हम उसकी पूजा करते हैं वह चतुर्थ पुरुष तुल्य है।
प्रियो धर्म्मो यस्य तत्र प्रीतिभावेन सुखेन च प्रतिपत्तेः स प्रियधर्म्मा, न च दृढो धर्म्मो यस्य, आपद्यपि तत्परिणामाविचलनात्, अक्षोभत्वादित्यर्थः, स दृढधर्म्मेति, उक्तं च—
जिसको धर्मप्रिय है वह प्रीतिभाव तथा सुखपूर्वक स्वीकार करने से प्रियधर्मा है किंतु दृढ़धर्मा नहीं है। वह दृढ़धर्मा है जो आपत्ति में भी परिणाम से अविचलित हो, अक्षुब्ध हो। कहा भी है—
दसविहवेयावच्चे अन्नतरे खिप्पमुज्जमं कुणति।
अच्चंतमणेव्वाणिं धिइविरियकिसो पढमभंगो।।
(व्यभा. 4587)
जो दस प्रकार के वैयावृत्य में किसी एक में शीघ्र उद्यम करता है किंतु धृति और वीर्य की कृशता के कारण उसका अंत तक निर्वाह नहीं करता, वह प्रथम भंगवर्ती पुरुष है अर्थात् प्रियधर्मा है, पर दृढ़धर्मा नहीं है।
अन्यस्तु दृढधर्म्मा अङ्गीकृतापरित्यागात् न तु प्रियधर्म्मा कष्टेन धर्म्मप्रतिपत्तेः, इतरौ सुज्ञानौ, उक्तं च—
वह स्वीकृत व्रत के अपरित्याग के कारण दृढ़धर्मा है किंतु प्रियधर्मा नहीं है क्योंकि कष्टपूर्वक धर्म को स्वीकार करता है। इतर दोनों विकल्प सुज्ञात हैं, कहा भी है—
दुक्खेण उ गाहिज्जइ बीओ गहियं तु नेइ जा तीरं।
उभयत्तो कल्लाणो तइओ चरिमो उ पडिकुट्ठो।।
(व्यभा. 4588)
दूसरा पुरुष वैयावृत्य का महान कष्ट से पार पाता है। (वह प्रियधर्मा नहीं, दृढ़धर्मा है।) तीसरा पुरुष जो प्रतिज्ञा ग्रहण करता है उसको तीर तक ले जाता है। उसका उभयतः कल्याण है। (वह प्रियधर्मा भी है और दृढ़धर्मा भी है। चौथा पुरुष प्रतिक्रुष्ट—हीलनीय होता है। वह न प्रियधर्मा है और न दृढ़धर्मा है।
सू. 422-429—चत्तारि.....भवति।
(टी.) आचार्यसूत्रचतुर्थभङ्गे यो न प्रव्राजनया न चोत्थापनयाचार्यः स क इत्याह—धर्म्माचार्य इति, प्रतिबोधक इत्यर्थः, आह च—
आचार्य सूत्र की चतुर्भंगी में जो प्रव्रज्या देने वाले भी नहीं और उपस्थापना करने वाले आचार्य नहीं है, वह कौन है? उसे कहते हैं—वह धर्माचार्य—प्रतिबोधक है। कहा भी है—
धम्मो जेणुवइट्ठो सो धम्मगुरू गिही व समणो वा।
को वि तिहिं संपउत्तो दोहि वि एक्केक्कगेणेव।।
( )
जो धर्म का उपदेश देता है वह धर्मगुरु गृहस्थ अथवा श्रमण कोई भी हो सकता है। कोई तीन हो सकते हैं, कोई दो और कोई एक-एक भी।
त्रिभिरिति प्रव्राजनोत्थापनाधर्म्माचार्यत्वैरिति।
तीन अर्थात् प्रव्राजनाचार्य, उत्थापनाचार्य और धर्माचार्य तीनों हो सकते हैं। (इनमें से कोई दो और कोई एक)
उद्देशनम् अङ्गादेः पठनेऽधिकारित्वकरणम्, तत्र तेन वाऽऽचार्यो गुरुः उद्देशनाचार्यः, उभयशून्यः को भवतीत्याह—धर्म्माचार्य इति।
उद्देशन—अंग आदि के पठन का आदेश देनेवाले, वहां उस रूप में जो आचार्य अथवा गुरु है वह उद्देशनाचार्य हैं। उभयशून्य कौन होता है? धर्माचार्य।
अन्ते गुरोः समीपे वस्तुं शीलमस्यान्तेवासी शिष्यः, प्रव्राजनया दीक्षया अन्तेवासी प्रव्राजनान्तेवासी, दीक्षित इत्यर्थः, उत्थापनान्तेवासी महाव्रतारोपणतः शिष्य इति, चतुर्थभङ्गकस्थः क इत्याह—धर्म्मान्तेवासी धर्म्मप्रति-बोधनतः शिष्यः, धम्मार्थितयोपसम्पन्नो वेत्यर्थः, यो नोद्देशनान्तेवासी न वाचनान्तेवासीति चतुर्थः, स क इत्याह—धर्म्मान्तेवासीति।
गुरु के पास रहना जिसका स्वभाव है, वह अन्तेवासी शिष्य है। प्रव्राजना—दीक्षा से जो अन्तेवासी है, वह प्रव्राजनान्तेवासी है। अर्थात् उनसे दीक्षित है। उत्थापनान्तेवासी महाव्रतों के आरोपणा से शिष्य है। चतुर्थ विकल्पस्थ कौन है, इसे कहते है—धर्मान्तेवासी। वह शिष्य जो धर्म के प्रबोधन से शिष्य है अथवा जो धर्म-श्रवण के लिए आचार्य के समीप रहता है, वह धर्मान्तेवासी है। जो उद्देशनान्तेवासी है, वाचनान्तेवासी नहीं है, यह चतुर्थ विकल्प है। वह कौन है, इसे कहा है—वह धर्मान्तेवासी है।
निर्गता बाह्याभ्यन्तरग्रन्थान्निर्ग्रन्थाः साधवः, रत्नानि भावतो ज्ञानादीनि, तैर्व्यहरतीति रात्निकः, पर्यायज्येष्ठ इत्यर्थः, श्रमणो निर्ग्रन्थः। महान्ति गुरूणि स्थित्यादिभिस्तथाविधप्रमादाद्यभिव्यङ्ग्यानि कर्म्माणि यस्य स महाकर्म्मा, महती क्रिया कायिक्यादिका कर्म्मबन्धहेतुर्यस्य स महाक्रियः, न आतापयति आतापनां शीतादिसहनरूपां करोतीत्यनातापी मन्दश्रद्धत्वादिति, अत एवाऽसमितः समितिभिः, स चैवंभूतो धर्म्मस्यानाराधको भवतीत्येकः, अन्यस्तु पर्यायज्येष्ठ एवाल्पकर्म्मा लघुकर्म्मा अल्पक्रिय इति द्वितीयः, अन्यस्तु अवमो लघुः पर्यायेण रात्निको अवमरात्निकः। एवं निर्ग्रन्थिका-श्रमणोपासक-श्रमणोपासिकासूत्राणि। चत्तारि गम त्ति त्रिष्वपि सूत्रेषु चत्वार आलापका भवन्तीति।
जो बाह्य और आभ्यंतर ग्रंथ से रहित हैं, वे निर्ग्रन्थ-साधु हैं। भावतः ज्ञान आदि रत्न हैं। उनसे जो व्यवहार करता है, वह रात्निक दीक्षा पर्याय में ज्येष्ठ श्रमण अर्थात् निर्ग्रन्थ है। दीर्घकालिक स्थितिवाले और तथाविध प्रमाद आदि को अभिव्यक्त करने वाले कर्म जिसके हैं वह महाकर्मा है। कर्मबंध की हेतु कायिकी आदि क्रियाएं जिसकेे महत् हैं वह महाक्रिय है। जो आतापना नहीं लेता है, शीत आदि सहन करने रूप आतापना नहीं करता है, वह अनातापी (अतपस्वी) है। ऐसा मंद श्रद्धा के कारण होता है और इसलिए वह समितियों से असमित होता है। इस प्रकार का व्यक्ति धर्म की आराधना करनेवाला नहीं होता, यह एक विकल्प है। दूसरा विकल्प—कुछ पर्याय ज्येष्ठ ही लघुकर्मा और अल्पक्रिय होते हैं। कुछ अवम—लघु पर्याय से रात्निक अवम रात्निक है। इसी प्रकार निर्ग्रंथी, श्रमणोपासक और श्रमणोपासिका सूत्र है। चार गम अर्थात् तीनों ही सूत्रों से चार आलापक होते हैं।
सू. 430-432—चत्तारि....पण्णत्ता।
(टी.) अम्मापिइसमाणे मातापितृसमानः, उपचारं विनापि साधुषु एकान्तेनैव वत्सलत्वात्। भ्रातृसमानः अल्पतरप्रेमत्वात् तत्त्वविचारादौ निष्ठुरवचनादप्रीतेः तथाविधप्रयोजने त्वत्यन्तवत्सलत्वाच्चेति। मित्रसमानः सोपचारवचनादिना विना प्रीतिक्षतेः, तत्क्षतौ चाऽऽपद्यप्युपेक्षकत्वादिति। समानः साधारणः पतिरस्याः सपत्नी, यथा सा सपत्न्या ईर्ष्यावशादपराधान् वीक्षते एवं यः साधुषु दूषणदर्शनतत्परोऽनुपकारी च स सपत्नीसमानोऽभिधीयत इति।
माता-पिता के समान, उपचार बिना ही साधुओं के प्रति प्रगाढ़ वत्सलता होने से (वे माता-पिता समान हैं।) तत्त्व विचार में निष्ठुर वचनों से अप्रीति और तथाविध प्रयोजन होने पर अत्यंत वत्सल होने से अल्पतर प्रेम के कारण भाई समान होते हैं। कारणवश प्रीति का नाश होने पर आपत्काल में भी उपेक्षा करते हैं वे मित्र के समान हैं। जिसका पति समान है वह सपत्नी है। यथा—वह सपत्नी ईर्ष्या के कारण अपराधों को देखती है, इसी प्रकार जो साधु में दोष देखने में तत्पर एवं अनुपकारी होता है, वह सपत्नी समान कहा जाता है।
अद्दाग त्ति आदर्शसमानो यो हि साधुभिः प्रज्ञाप्यमानानुत्सर्गापवादादीनागमिकान् भावान् यथावत् प्रतिपद्यते सन्निहितार्थानादर्शकवत् स आदर्शसमानः। यस्यानवस्थितो बोधो विचित्रदेशनावायुना सर्वतोऽपह्रियमाणत्वात् पताकेव स पताकासमान इति। यस्तु कुतोऽपि कदाग्रहान्न गीतार्थदेशनया चाल्यते सोऽनमनस्वभावबोधत्वेनाऽप्रज्ञापनीयः स्थाणुसमान इति। यस्तु प्रज्ञाप्यमानो न केवलं स्वाग्रहान्न चलति अपि तु प्रज्ञापकं दुर्वचनकण्टकैर्विध्यति स खरकण्टकसमानः, खरा निरन्तरा निष्ठुरा वा कण्टाः कण्टका यस्मिंस्तत् खरकण्टं बब्बूलादिडालं खरणमिति लोके यदुच्यते तच्च विलग्नं चीवरं न केवलमविनाशितं न मुञ्चत्यपि तु तद्विमोचकं पुरुषादिं हस्तादिषु कण्टकैः विध्यतीति, अथवा खरण्टयति लेपवन्तं करोति यत् तत् खरण्टम् अशुच्यादि, तत्समानः, यो हि कुबोधापनयनप्रवृत्तं संसर्गमात्रादेव दूषणवन्तं करोति कुबोधकुशीलतादुष्प्रसिद्धिजनकत्वेनोत्सूत्रप्ररूपकोऽय-मित्यसद्दूषणोद्भावकत्वेन वेति।
अद्दाग—दर्पण के समान साधुओं द्वारा प्रज्ञाप्यमान उत्सर्ग, अपवाद आदि आगमिक भावों को यथावत् प्रतिपादित करता है, सन्निहित अर्थ को दर्पण की तरह प्रकाशित करता है, (प्रतिबिम्बित करता है) वह आदर्श समान है। जिसका तत्त्वबोध पताका की भांति अनवस्थित होने से विविध देशना रूपी वायु से पताका की भांति सभी दिशाओं में मुड़ जाता है वह (अनवस्थित विचारों वाला) पताका समान होता है। जो किसी कदाग्रह के कारण गीतार्थ की देशना से भी परिवर्तित (चलित) नहीं होते हैं वे अनमन स्वभाव बोधवाले होने से, अप्रज्ञापनीय होने से स्थाणुसमान होते हैं और जो प्रज्ञाप्यमान (समझाए जाने पर) अपने आग्रह से तो चलित होता ही नहीं है और प्रज्ञापक को भी दुर्वचन रूपी कांटों से बींधता है, वह खरकण्टक समान (श्रमणोपासक) है। खरा—जिसमें सर्वत्र अथवा निष्ठुर कण्टक होते हैं, वह खरकण्ट है। लोक में बबूल आदि की डाल को 'खरण' कहा जाता है। और वह उसमें फंसे हुए वस्त्र को बिना फाड़े तो छोड़ता ही नहीं है अपितु निकालने वाले पुरुष आदि के हाथ को भी कांटों से बींध देता है। अथवा जो हाथ आदि को भरता (खरड़ता) है, लेपयुक्त करता है (अथवा लीप देता है) वह अशुचि आदि 'खरण्ट' है। उसकी भांति जो कुबोध के अपनयन में प्रवृत्त को संपर्क मात्र से ही दूषण युक्त करता है। कुबोध, कुशीलता, दुष्प्रसिद्धि (अपयश) उत्पन्न करके अथवा यह उत्सूत्र प्ररूपक है—ऐसे असद् दूषण की उद्भावना करके (दूषण रहित को भी दूषणयुक्त दिखाता है।)
श्रमणोपासकाधिकारादिदमाह—समणस्सेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं श्रमणोपासकानामानन्दादीनामुपासक-दशाभिहितानामिति।
श्रमणोपासक के अधिकार से यह कहते हैं—'समणस्स इत्यादि'। यह स्पष्ट है। तथापि 'उपासकदशा' में अभिहित आनंद आदि श्रमणोपासकों का (भगवान महावीर के श्रमणोपासकों का) अधिकार है।
सू. 433,434—चत्तारि....हव्वमागच्छित्तए।
(टी.) देवाधिकारादेवेदमाह—चउहीत्यादि, त्रिस्थानके तृतीयोद्देशके प्रायो व्याख्यातमेवेदं तथापि किञ्चिदुच्यते, चउहिं ठाणेहिं नो संचाएइ त्ति सम्बन्धः, तथा देवलोकेषु देवमध्ये इत्यर्थः, हव्वं शीघ्रं संचाएइ शक्नोति, कामभोगेषु मनोज्ञशब्दादिषु मूर्च्छित इव मूर्च्छितो मूढस्तत्स्वरूपस्यानित्यत्वादेर्विबोधाक्षमत्वात्, गृद्धः तदाकाङ्क्षावान् अतृप्त इत्यर्थः, ग्रथित इव ग्रथितस्तद्विषयस्नेहरज्जुभिः सन्दर्भित इत्यर्थः, अध्युपपन्नः अत्यन्तं तन्मना इत्यर्थः, नाद्रियते न तेष्वादरवान् भवति, न परिजानाति एतेऽपि वस्तुभूता इत्येवं न मन्यते, तथा तेष्विति गम्यते, नो अर्थं बध्नाति एतैरिदं प्रयोजनमिति निश्चयं करोति, तथा नो तेषु निदानं प्रकरोति एते मे भूयासुरित्येवमिति, तथा नो तेषु स्थितिप्रकल्पम् अवस्थानविकल्पनम् 'एतेष्वहं तिष्ठामि, एते वा मम तिष्ठन्तु स्थिरा भवन्तु' इवत्येवंरूपं स्थित्या वा मर्यादया प्रकृष्टः कल्पः आचारः स्थितिप्रकल्पस्तं प्रकरोति कर्त्तुमारभते, प्रशब्दस्यादिकर्मार्थत्वादिति, एवं दिव्यविषयप्रसक्तिरेकं कारणम्। तथा यतोऽसावधुनोत्पन्नो देवः कामेषु मूर्च्छितादिविशेषणोऽतस्तस्य मानुष्यक-मित्यादि इति दिव्यप्रेमसङ्क्रान्तिः द्वितीयम्।
देवाधिकार से ही यह कहा है—'चउहिं इत्यादि'। तीसरे स्थान के तृतीय उद्देशक में प्रायः व्याख्यात ही है, तथापि कुछ कहते हैं। चार कारणों से देव (मनुष्यलोक में) आ नहीं सकता—यह संबंध है। देवलोकेषु अर्थात् देवों के मध्य देवलोक में शीघ्र आ सकता है। मनोज्ञ शब्द आदि विषयों में मूर्च्छित की भांति जो मूढ़ है। उसके स्वरूप की, अनित्यता आदि के बोध की अक्षमता के कारण। गृद्ध—उसका आकांक्षी—अतृप्त। ग्रथित की भांति विषय स्नेह के धागे से बंधा हुआ। अध्युपपन्न—अत्यन्त समय नाद्रियते—उसको आदर नहीं देता है। न परिजानाति—ये भी वास्तविक हैं—ऐसा नहीं मानता है। तथा उनमें इस प्रकार जानता है। नो अर्थ बध्नाति—इनका यह प्रयोजन है, ऐसा निश्चय (नहीं) करता है। नो तेषु निदानं प्रकरोति—ये मुझे प्राप्त हो ऐसा संकल्प (निदान) नहीं करता है। उनके बीच रहने की इच्छा अथवा मैं इनके बीच रहूं या ये मुझ में रहें, स्थिर हों इस प्रकार का अवस्थिति प्रकल्पन (नहीं करता है।) अथवा मर्यादा से प्रकृष्ट कल्प—आचार स्थिति प्रकल्पन है। उसे करना प्रारंभ करता है। 'प्र' शब्द की आदि कर्म के अर्थ में है, इस प्रकार दिव्य विषयों की आसक्ति (देवता के मनुष्य लोक में नहीं आने) का एक कारण है तथा यह तत्काल उत्पन्न देव दिव्य कामभोगों में मूर्च्छित (होता है।) अतः उसका मानुष्य प्रेम (विच्छिन्न हो जाता है।) और दिव्य प्रेम संक्रांति दूसरा हेतु है।
तथाऽसौ देवो यतो भोगेषु मूर्च्छितादिविशेषणो भवति ततस्तत्प्रतिबन्धात् तस्स णमित्यादि इति देव-कार्यायत्ततया मनुष्यकार्यानायत्तत्वं तृतीयम्। तथा दिव्यभोग-मूर्च्छितादिविशेषणात्तस्य मनुष्याणामयं मानुष्यः स एव मानुष्यको गन्धः प्रतिकूलो दिव्यगन्ध-विपरीतवृत्तिः प्रतिलोमश्चापि इन्द्रियमनसोरनाह्लादकत्वात्, एकार्थौ वैतौ अत्यन्तामनोज्ञताप्रतिपादनायोक्ताविति, यावदिति परिमाणार्थः।
तथा यह जो देवभोगों में मूर्च्छित आदि विशेषणवाला होता है, वह उससे प्रतिबंधित होने से, देव कार्यों में संलग्न होने से, मनुष्य कार्यों में असंलग्नत्व को प्राप्त होता है। यह तीसरा विकल्प है। तथा दिव्य भोग मूर्च्छित आदि विशेषण से, मनुष्यों का यह मानुष्य है। वह मनुष्यों की गंध प्रतिकूल—दिव्यगंध से विपरीत स्वभाववाली और प्रतिलोम—इंद्रियों और मन के लिए अनाह्लादक है। अथवा ये दोनों एकार्थक हैं। अत्यंत अमनोज्ञता को प्रतिपादित करने के लिए ऐसा कहा गया है। यावत् अर्थात् परिमाण के लिए।
चत्तारि पंचेति विकल्पदर्शनार्थं कदाचित् भरतादिष्वेकान्तसुषमादौ चत्वार्येवान्यदा तु पञ्चापि, मनुष्य-पञ्चेन्द्रियतिरश्चां बहुत्वेनौदारिक-शरीराणां तदवयवतन्मलानां च बहुत्वेन दुरभिगन्धप्राचुर्यादिति, आगच्छति मनुष्यक्षेत्रादाजिगमिषुं देवं प्रतीति, इदं च मनुष्यक्षेत्रस्याशुभस्वरूपत्वमेवोक्तम्, न च देवोऽन्यो वा नवभ्यो योजनेभ्यः परतः आगतं गन्धं जानातीति, अथवा अत एव वचनात् यदिन्द्रियविषयप्रमाणमुक्तं तदौदारिकशरीरेन्द्रियापेक्षयैव सम्भाव्यते, कथमन्यथा विमानेषु योजनलक्षादिप्रमाणेषु दूरस्थिता देवा घण्टाशब्दं शृणुयुर्यदि परं प्रतिशब्दद्वारेणान्यथा वेति नरभवाशुभत्वं चतुर्थमनागमनकारणमिति, शेषं निगमनम्।
भरत आदि क्षेत्रों में एकांत सुषमा आदि काल में चार सौ, अन्य समय में पांच सौ योजन, यह निर्दिष्ट करने के लिए 'चत्तारि-पंच' शब्द का प्रयोग किया गया है। औदारिक शरीरवाले मनुष्य और तिर्यंच पंचेन्द्रिय की बहुलता और उनके अवयव तथा मल में प्रचुरता से दुरभिगंध होती है। आगच्छति—मनुष्य क्षेत्र में आने के इच्छुक देव के प्रति यह कथन है और इस प्रकार मनुष्य क्षेत्र की अशुभ स्वभावता कही गई है। देव अथवा अन्य कोई भी नौ योजन से आगे से आनेवाली गंध को नहीं जानता है। अथवा इस कथन से ही इंद्रिय विषयों का जो प्रमाण कहा गया है वह औदारिक शरीर की इन्द्रियों की अपेक्षा से ही संभव होता है अन्यथा लाखों योजन प्रमाण विमानों से दूरस्थित देव घंटा शब्द को कैसे सुन सकते हैं। वे प्रतिशब्द द्वारा अथवा किसी अन्य कारण से सुनते हैं। यहां नरभव की अशुभता देवों के अनागम का चतुर्थ कारण है। शेष निगमन ज्ञातव्य है।
आगमनकारणानि प्रायः प्राग्वत् तथापि किञ्चिदुच्यते, कामभोगेष्वमूर्च्छितादिविशेषणो यो देवस्तस्य एवमिति एवंभूतं मनो भवति यदुत अस्ति मे, किन्तदित्याह—आचार्य इति वा आचार्य एतद्वास्ति, इतिः उपप्रदर्शने, वा विकल्पे, एवमुत्तरत्रापि, क्वचिदितिशब्दो न दृश्यते तत्र तु सूत्रं सुगममेवेति, इह च आचार्यः प्रतिबोधक-प्रव्राजकादिरनुयोगाचार्यो वा, उपाध्यायः सूत्रदाता, प्रवर्त्तयति साधुनाचार्योपदिष्टेषु वैयावृत्यादिष्विति प्रवर्त्ती, प्रवर्त्तिव्यापारितान् साधून् संयमयोगेषु सीदतः स्थिरीकरोतीति स्थविरः, गणोऽस्यास्तीति गणी गणाचार्यः, गणधरो जिनशिष्यविशेषः आर्यिकाप्रति-जागरको वा साधुविशेषः समयसिद्धः, गणस्यावच्छेदो देशोऽस्यास्तीति गणावच्छेदिकः, यो हि तं गृहीत्वा गच्छावष्टम्भायैवोपधिमार्गणादिनिमित्तं विहरति। इम त्ति इयं प्रत्यक्षासन्ना, एतदेव रूपं यस्या न कालान्तरादावपि रूपान्तरभाक् सा तथा, दिव्या स्वर्गसम्भवा प्रधाना वा, देवर्द्धिः विमानरत्नादिकाः द्युतिः शरीरादिसम्भवा युतिर्वा युक्तिरिष्टपरिवारादिसंयोगलक्षणा। लब्धा उपार्जिता जन्मान्तरे, प्राप्ता इदानीमुपनता, अभिसमन्वागता भोग्यावस्थां गता, तं ति तस्मात्तान् भगवतः पूज्यान् वन्दे स्तुतिभिः, नमस्यामि प्रणामेन, सत्करोमि आदरकरणेन वस्त्रादिना वा, सन्मानयाम्युचितप्रतिपत्त्या, कल्याणं मङ्गलं दैवतं चैत्यमिति बुद्ध्या पर्युपासे सेवामीत्येकम्। तथा ज्ञानी श्रुतज्ञानादिनेत्यादि द्वितीयम्।
आगमन के हेतु प्रायः पूर्ववत् हैं तथापि कुछ कहते हैं। काम-भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध आदि विशेषणवाला जो देव है वह इस प्रकार का विचार करता है (सोचता है)—वहां (मनुष्य लोक में) मेरे क्या है, उसे कहते है—आचार्य आदि है। 'इति' उपप्रदर्शन के लिए है। इसी प्रकार उत्तरत्र भी है। कहीं इति शब्द का उल्लेख नहीं है वहां भी सूत्र सुगम ही है। यहां आचार्य—प्रतिबोधक, प्रव्राजक अथवा अनुयोगाचार्य, उपाध्याय—सूत्रदाता, प्रवर्त्ती—आचार्योपदिष्ट वैयावृत्य आदि में जो साधुओं को प्रवृत्त करते हैं। प्रवर्त्ती द्वारा प्रवृत्त साधुओं को संयम योग में अवसन्न होने पर जो स्थिर करते हैं वे स्थविर हैं। गणी—जिसके गण होता है वे गणाचार्य, गणधर—तीर्थंकर के शिष्य विशेष अथवा आर्यिका—साध्वियों के प्रतिजागरक आगम प्रसिद्ध साधु विशेष, गणावच्छेदिक—गण का अवच्छेद—देश जिसके होता है वे, जो उसे ग्रहण कर गच्छ के आलंबन के लिए उपकरण आदि की मार्गणा के निमित्त विहरण करते हैं। प्रत्यक्ष आसन्न इस प्रकार की जो कालान्तर आदि में भी रूपान्तरित नहीं होती वह दिव्य स्वर्ग में होनेवाली अथवा श्रेष्ठ विमान, रत्न आदि देव-ॠद्धि, शरीर आदि जन्य द्युति अथवा इष्ट परिवार आदि संयोगलक्षणा युति—युक्ति प्राप्त है। जन्मान्तर में (मनुष्य जन्म के पश्चात्) अब यह प्राप्त है, अभिसमन्वागत है, इसलिए उन-उन भगवन्तों—पूज्यों की स्तुति से, प्रणाम से अथवा वस्त्र आदि से आदर कर उचित प्रतिपत्ति से सम्मान करूं। आप कल्याणकर है, मंगल है, धर्मदेव है, ज्ञानवान है—इस बुद्धि से पर्युपासना करूं, ऐसा सोचता है। यह प्रथम विकल्प है। श्रुतज्ञान आदि से ज्ञानी है इस प्रकार चिन्तन करना—यह द्वितीय विकल्प है।
तथा 'भाया इ वा भज्जा इ वा भइणी इ वा पुत्ता इ वा धूया इ वे'ति यावच्छब्दाक्षेपः, स्नुषा पुत्रभार्या, तं तस्मात्तेषामन्तिकं समीपं प्रादुर्भवामि प्रकटीभवामि, ता तावत्, मे मम, इमे इति पाठान्तरम्, इति तृतीयम्। तथा मित्रं पश्चात्स्नेहवत्, सखा बालवयस्यः, सुहृत् सज्जनो हितैषी, सहायः सहचरस्तदेककार्यप्रवृत्तौ वा, सङ्गतं विद्यते यस्यासौ साङ्गतिकः परिचितस्तेषाम्, अम्हे त्ति अस्माभिः अन्नमन्नस्स त्ति—अन्योन्यं संगारे त्ति सङ्केतः प्रतिश्रुतः अभ्युपगतो भवति, स्मेति, जे मे त्ति योऽस्माकं पूर्वं च्यवते देवलोकात् स सम्बोधयितव्य इति चतुर्थम्।
मनुष्य भव में मेरे भ्राता, भगिनी, भार्या, पुत्र अथवा पुत्री आदि है, इसे यावत् शब्द से स्पष्ट किया है। स्नुषा अर्थात् पुत्रवधू। इसलिए उनके सामने प्रकट होऊं, जो मुझे (यह दिव्य देवानुभाव प्राप्त हुआ है।) यहां इमे पाठान्तर है—यह तृतीय विकल्प है। तथा मित्र—पश्चात् स्नेह के कारण, सखा—बालसखा, सुहृत—हितैषी, सहाय—सहचर अथवा एक साथ कार्य करनेवाला, सांगतिक—परिचित—जिसकी संगत है वह, उनके साथ मेरे द्वारा अथवा परस्पर संकेतात्मक प्रतिज्ञा की थी कि जो-जो हममें से पहले च्यव जाए (देवलोक से मनुष्यभव में आ जाए) उसे संबोध देना है। यह चतुर्थ विकल्प है।
इदं च मनुष्यभवे कृतसङ्केतयोरेकस्य पूर्वलक्षादिजीविषु भवनपत्यादिषूत्पद्य च्युत्वा च नरतयोत्पन्नस्याऽन्यः पूर्वलक्षादि जीवित्वा सौधर्म्मादिषूत्पद्य सम्बोधनार्थं यदेहागच्छति तदाऽवसेयमिति। इत्येतैरित्यादि निगमनमिति।
यहां मनुष्य भव में पूर्वकृत संकेतात्मक प्रतिज्ञावाला, लाखों पूर्व (वर्ष) आयुष्यवाला भवनपति आदि में उत्पन्न होकर और वहां से च्युत हो मनुष्य रूप से उत्पन्न को अन्य (दूसरा) लाख पूर्व जीकर सौधर्म आदि देवलोक में उत्पन्न होकर संबोधन के लिए जो यहां आता है तब उसे जानना चाहिए। इति, ऐतद् आदि निगमन के लिए हैं।
सू. 435-449—चउहिं...परिणिव्वाणमहिमासु।
(टी.) अनन्तरं देवागम उक्तस्तत्र तत्कृतोद्द्योतो भवतीति तद्विपक्षमन्धकारं लोके आह—चउहीत्यादि व्यक्तम्, किन्तु लोकेऽन्धकारं तमिस्रं द्रव्यतो भावतश्च पदत्रये स्यात्, सम्भाव्यते ह्यर्हदादिव्यवच्छेदे द्रव्यतोऽन्धकारम्, उत्पातरूपत्वात् तस्य, छत्रभङ्गादौ रजउद्घातादिवदिति, वह्निव्यवच्छेदेऽन्धकारं द्रव्यत एव तथास्वभावात् दीपादेरभावाद्वा, भावतोऽपि वा, एकान्तदुःषमादावागमादेरभावादिति।
अनंतर (सूत्रों में) देवागम कहा गया। उद्योत उनके द्वारा कृत होता है। अतः उसके विपक्षी अंधकार को लोक में कहा है—'चउहिं आदि' स्पष्ट है। किन्तु लोक में अंधकार—रात्रि (तमिस्रा) द्रव्य से और भाव से तीन पद में होती है। अर्हतों (आदि) का व्यवच्छेद होने पर द्रव्यतः अंधकार होता है क्योंकि वह उत्पात रूप होता है। छत्र भंग आदि में रजोद्घात की भांति। अग्नि के व्युच्छिन्न होने पर अथवा तथा स्वभाव दीपक आदि के अभाव से द्रव्यतः अंधकार होता है। अथवा एकांत दुषमा काल में आगमों का अभाव होने से भावतः भी अंधकार होता है।
पूर्वं देवागम उक्तः, अतो देवाधिकारवन्तमा दुःखशय्यासूत्रात्1 सूत्रप्रपञ्चमाह—चउहीत्यादि, सुगमश्चायम्, नवरं लोकोद्द्योतश्चतुर्ष्वपि स्थानेषु देवागमात्, जन्मादित्रये तु स्वरूपेणापि, एवमिति यथा लोकान्धकारं तथा देवान्धकारमपि चतुर्भिः स्थानैः, देवस्थानेष्वपि ह्यर्हदादिव्यवच्छेदकाले वस्तुमाहात्म्यात् क्षणमन्धकारं भवतीति, एवं देवोद्द्योतोऽर्हतां जन्मादिष्विति, देवसन्निपातो देवसमवायः, एवमेव देवोत्कलिका देवलहरिः, एवमेव देवकहकहे त्ति देवप्रमोदकलकलः। एवमेव देेवेन्द्रा मनुष्यलोकमागच्छेयुः अर्हतां जन्मादिष्वेवेति यथा त्रिस्थानके प्रथमोद्देशके तथा देवेन्द्रागमनादीनि लोकान्तिकसूत्रावसानानि वाच्यानि, केवलमिह परिनिर्वाणमहिमास्विति चतुर्थमिति।
पूर्वसूत्र में देवागमन के संबंध में प्रतिपादन किया गया। अतः देवाधिकार का विस्तार करते हुए कहते हैं—'चउहि इत्यादि'। यह सुगम है। देवताओं के आने से लोक में चार कारणों से उद्योत होता है। जन्म आदि तीन तो स्वभाव से ही परिज्ञात हैं। जैसे लोक में चार कारणों से अंधकार होता है। उसी प्रकार देवांधकार भी चार कारणों से देवलोक में होता है। अर्हत् आदि के व्यवच्छेद काल में पदार्थ की महत्ता के कारण क्षणभर के लिए जैसे अंधकार होता है, उसी प्रकार अर्हतों के जन्म आदि के समय में उद्योत होता है। देव सन्निपात अर्थात् देवसमवाय (देवसमूह) इसी प्रकार देवोत्कलिका—देवों की लहर, इसी प्रकार देव कहकह अर्थात् देवों का प्रमोदजनित कलकल स्वर। इसी प्रकार देवेन्द्र भी अर्हतों के जन्म आदि अवसरों पर आते हैं। तीसरे स्थानक के प्रथम उद्देशक में देवेन्द्रागमन आदि से लोकांतिक सूत्र तक इसे प्रतिपादित किया गया है। यहां चतुर्थ में केवल परिनिर्वाण महिमा को जानना चाहिए।
सू. 450,451. चत्तारि.....सुहसेज्जा।
(टी.) पूर्वमर्हतां जन्मादिव्यतिकरेण देवागम उक्तः, अधुना अर्हतामेव प्रवचनार्थे दुःस्थितस्य साधोः दुःखशय्या इतरस्येतरा भवन्तीति सूत्रद्वयेनाह—चत्तारीत्यादि, चतस्रः चतुःसङ्ख्या दुःखदाः शय्या दुःखशय्याः ताश्च द्रव्यतोऽतथाविधखट्वादिरूपाः भावतस्तु दुःस्थचित्ततया दुःश्रमणतास्वभावाः प्रवचनाश्रद्धान 1 परलाभप्रार्थन 2 कामाशंसन 3 स्नानादिप्रार्थन 4 विशेषिताः प्रज्ञप्ताः। तत्रेति तासु मध्ये से इति स कश्चित् गुरुकर्म्मा, अथार्थो वा अयम्, स च वाक्योपक्षेपे, प्रवचने शासने, दीर्घत्वं च प्रकटादित्वादिति, शङ्कितः एकभावविषयसंशययुक्तः, काङ्क्षितो मतान्तरमपि साध्वितिबुद्धिः, विचिकित्सितः फलं प्रति शङ्कावान्, भेदसमापन्नो बुद्धेर्द्वैधीभावापन्न एवमिदं सर्वं जिनशासनोक्तमन्यथा वेति, कलुषसमापन्नो नैतदेवमिति विपर्यस्त इति, न श्रद्धत्ते सामान्येनैवमिदमिति, नो प्रत्येति प्रतिपद्यते प्रीतिद्वारेण, नो रोचयति अभिलाषातिरेकेणा-सेवनाभिमुखतयेति, मनः चित्तमुच्चावचम् असमञ्जसं निगच्छति याति, करोतीत्यर्थः, ततो विनिघातं धर्मभ्रंशं संसारं वा आपद्यते, एवमसौ श्रामण्यशय्यायां दुःखमास्त इत्येका।
पूर्वसूत्र में अर्हतों के जन्म आदि के अतिरिक्त देवागम के संबंध में कहा गया। संप्रति अर्हतों के प्रवचन में दुःस्थित साधुओं की दुःखशय्या (दुःशय्या) और उससे इतर (सुस्थित) के लिए सुखशय्या को सूत्रद्वय से कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। चार संख्यावाली दुःखदा शय्या दुःखशय्या है। यह द्रव्यतः अतथाविध खाट आदि रूप है। भावतः दुःस्थ (दुष्ट) चित्तता से दुष्श्रमण स्वभावरूप चार प्रकार की प्रज्ञप्त है—
1. प्रवचन के प्रति अश्रद्धा
2. पर लाभ की आकांक्षा
3. काम (भोग) की आशंसा
4. स्नान आदि की इच्छा
इनसे विशेषित प्रज्ञप्त है। तत्र—उनमें से कोई भारीकर्मा अथवा 'तत्र' अथ के अर्थ में प्रयुक्त है। प्रवचन—शासन, इसमें दीर्घत्व प्रत्यक्ष है। शंकित—एक विषय में संदेह युक्त होना। कांक्षित—मतान्तर भी सम्यक् है, ऐसी बुद्धि। विचिकित्सित—फल में संदेह होना। भेद समापन—बुद्धि का द्वैधी भाव में होना—यह सब जिनशासन में कहा गया है अथवा अन्य है। कलुषसमापन्न—यह ऐसा नहीं है ऐसा विपर्यय। न श्रद्धत्ते—श्रद्धा नहीं करता है। नो प्रत्येति—प्रीतिपूर्वक उसे स्वीकार नहीं करता है। नो—नहीं, रोचयति—रुचि का तात्पर्य है—अभिलाषा के अतिरेक से आसेवना के अभिमुख होना रुचि है। मनः अर्थात् चित्त, उच्चावचम्—असमंजसता को प्राप्त होता है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। उसके पश्चात् धर्मभ्रंशता अथवा संसार को प्राप्त होता है। इस प्रकार यह श्रामण्य की पहली दुःख शय्या है।
तथा स्वकेन स्वकीयेन लभ्यते लम्भनं वेति लाभः अन्नादिरन्नादेर्वा, तेन आशां करोतीत्याशयति स नूनं मे दास्यतीत्येवमिति आस्वादयति वा लभते चेत् भुङ्क्त एव, स्पृहयति वाञ्छयति, प्रार्थयति याचते, अभिलषति लब्धेऽप्यधिकतरं वाञ्छतीत्यर्थः, शेषमुक्तार्थम्, एवमप्यसौ दुःखमास्त इति द्वितीया। तृतीया कण्ठ्या। अगारवासो गृहवासस्तमावसामि तत्र वर्त्ते, सम्बाधनं शरीरस्यास्थिसुखत्वादिना नैपुण्येन मर्द्दनविशेषः, परिमर्द्दनं तु पिष्टादेर्मलनमात्रम्, परिशब्दस्य धात्वर्थमात्रवृत्तित्वात्, गात्राभ्यङ्गः तैलादिनाऽङ्गम्रक्षणम्, गात्रोत्क्षालनम् अङ्गधावनमेतानि लभे, न कश्चित् निषेधयतीति, शेषं कण्ठ्यमिति चतुर्थी।
अपने द्वारा जो प्राप्त होता है अथवा उपलब्ध आहार आदि का लाभ है। दूसरों के लाभ की आशा करता है। वह मुझे निश्चित रूप से देगा ऐसी आशा करता है अथवा भोग करता है। वांछा करता है। याचना करता है। प्राप्त होने पर भी उससे अधिक की इच्छा करता है। शेष उक्तार्थ है। इस प्रकार यह भी द्वितीया (दुःख शय्या) है। तृतीया ज्ञात ही है। गृहवास में रहता है। शरीर की हड्डियों को विशेष सुख देने में निपुण होने वाला मर्दन विशेष संबाधन है। उबटन—पिष्ट आदि का मर्दन मात्र परिमर्दन है। परि शब्द धातु के अर्थ मात्र का अभिव्यंजक है। गात्राभ्यङ्ग—तैल आदि से शरीर की मालिश। गात्रोत्क्षालन—अंगधावन—स्नान, ये सब होते हैं। किसी का भी निषेध नहीं होता है। यह चतुर्थी (दुःख शय्या) है।
दुःखशय्याविपरीताः सुखशय्याः प्रागिवावगम्याः, नवरं हट्ठ त्ति शोकाभावेन हृष्टा इव हृष्टाः, अरोगा ज्वरादिवर्जिताः, बलिकाः प्राणवन्तः, कल्यशरीराः पटुशरीराः, अन्यतराणि अनशनादीनां मध्ये एकतराणि उदाराणि आशंसादोषरहिततयोदारचित्तयुक्तानि कल्याणानि मङ्गलस्वरूपत्वात् विपुलानि बहुदिनत्वात् प्रयतानि प्रकृष्टसंयमयुक्तत्वात् प्रगृहीतानि आदर-प्रतिपन्नत्वात् महानुभागानि अचिन्त्यशक्तियुक्तत्वात् ॠद्धिविशेषकारणत्वात्, कर्मक्षयकरणानि मोक्षसाधक-त्वात्, तपःकर्माणि तपःक्रियाः प्रतिपद्यन्ते आश्रयन्ति, किमंग पुण त्ति किं प्रश्ने, अङ्गेत्यात्मामन्त्रणेऽलङ्कारे वा, पुनरिति पूर्वोक्तार्थवैलक्षण्यदर्शने, शिरोलोच-ब्रह्मचर्यादीनामभ्युपगमे भवा आभ्युपगमिकी, उपक्रम्यतेऽनेनायुरित्युपक्रमो ज्वराऽतिसारादिस्तत्र भवा या सौपक्रमिकी, सा चासौ सा चेति आभ्युपगमिकौपक्रमिकी, तां वेदनां दुःखं सहामि तदुत्पत्ताविमुखतया, अस्ति च सहिरवैमुख्यार्थे यथाऽसौ भटस्तं भटं सहते, तस्मान्न भज्यत इति भावः, क्षमे आत्मनि परे वाऽविकोपतया, तितिक्षामि अदैन्यतया, अध्यासयामि सौष्ठवातिरेकेण तत्रैव वेदनायामवस्थानं करोमीत्यर्थः, एकार्था वैते शब्दाः, किं मन्ने त्ति मन्ये निपातो वितर्कार्थः, क्रियते भवतीत्यर्थः, एगंतसो त्ति एकान्तेन सर्वथेत्यर्थ इति।
दुःख शय्या से विपरीत स्वभाववाली सुखशय्या को पूर्ववत् जानना चाहिए। तथापि हट्ठ—शोक (दुःख) के अभाव से हृष्ट की तरह हृष्ट, अरोग—ज्वर आदि से रहित। बलिका—प्राणवान, कल्य शरीर—नीरोग शरीर, अन्यतर—अनशन आदि में से एक, उदार—आशंसा दोष रहित होने से जो उदार चित्तयुक्त है, कल्याण—मंगल स्वरूप, विपुल, प्रयत—प्रकृष्ट संयम से युक्त, प्रगृहीत—आदरपूर्वक स्वीकृत, महानुभाग—ॠद्धि विशेष के कारण अचिंन्त्य शक्ति से युक्त, कर्मक्षय करण—मोक्ष के साधक, तपःकर्मा—तपकर्म का आश्रय लेते हैं। यहां किं अर्थात् क्या अंग—स्वयं को आमंत्रण अथवा अलंकार के अर्थ में प्रयुक्त है। पुनरिति—पूर्वोक्त अर्थ की विलक्षणता प्रतिपादित करने के लिए है। शिरोलोच, ब्रह्मचर्य आदि के अभ्युपगम से होनेवाली आभ्युपगमिकी (वेदना) है। जिसके द्वारा आयु का उपगमन होता है, वह उपक्रम है। ज्वर, अतिसार आदि से होने वाली जो वेदना है वह औपक्रमिकी वेदना है। वह आभ्युपगमिकी औपक्रमिकी है। वेदना—दुःख की उत्पत्ति को अविमुखता से (सहन करता हूं।) यहां सहि धातु अविमुखता के अर्थ में है। यथा—यह भट (योद्धा) उस भट को सहता है। उससे भागता नहीं है। क्षेम—स्वयं अथवा अन्य पर बिना क्रोध किए सहन करता हूं। तितिक्षामि—अदीनता में अवस्थान करता हूं। अध्यासयामि—श्रेष्ठता के अतिरेक से उसी वेदना में अवस्थान करता हूं। यह भाव है। अथवा ये सभी शब्द एकार्थक हैं। 'मन्ये' यह वितर्क के अर्थ में निपात है। क्रियते—होता है। एकांततः अर्थात् संपूर्ण रूप से।
सू. 452,453—चत्तारि....अमाई।
(टी.) एते च दुःख-सुखशय्यावन्तो निर्गुणाः सगुणाश्च, अतस्तद्विशेषाणामेव वाचनीयावाचनीयत्व-दर्शनाय सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, नवरं वीइ त्ति विकृतिः क्षीरादिका। अव्यवशमितप्राभृत इति प्राभृतम् अधिकरणकारी कोप इति।
ये दुःख-सुख शय्यावाले निर्गुण और सगुण दोनों होते हैं। अतः उन वाचनीयत्व और अवाचनीयत्व को निदर्शित करने के लिए ये सूत्रद्वय हैं, जो स्पष्ट हैं। तथापि वीइ—विकृति—क्षीर आदि हैं। अव्यवशमित-अनुपशांत प्राभृत कलह करने वाला क्रोध।
सू. 454-467—चत्तारि.....हायति।
(टी.) अनन्तरं वाचनीयावाचनीयाः पुरुषा उक्ता इति पुरुषाधिकारात् तद्विशेषप्रतिपादनपरं चतुर्भङ्गिकाप्रतिबद्धं सूत्रप्रबन्धमाह—चत्तारीत्यादि। आत्मानं बिभर्त्ति पुष्णातीत्यात्मम्भरिः, प्राकृतत्वादायंभरे, तथा परं बिभर्त्तीति परम्भरिः, प्राकृतत्वात् परंभरे इति, तत्र प्रथमभङ्गे स्वार्थकारक एव, स च जिनकल्पिकः। द्वितीयः परार्थकारक एव, स च भगवानर्हन्, तस्य विवक्षया सकलस्वार्थसमाप्तेः परप्रधानप्रयोजनप्रापणप्रवण-प्राणितत्वात्। तृतीये स्व-परार्थकारी, स च स्थविरकल्पिकः विहितानुष्ठानतः स्वार्थकरत्वाद्विधिवत् सिद्धान्तदेशनातश्च परार्थसम्पादकत्वात्। चतुर्थे तूभयानुपकारी, स च मुग्धमतिः कश्चिद् यथाच्छन्दो वेति। एवं लौकिकपुरुषोऽपि योजनीयः।
अनन्तर सूत्र में वाचनीय-अवाचनीय पुरुषों के सम्बन्ध में कहा गया। पुरुष अधिकार से उसका प्रतिपादन करते हुए चतुः विकल्प सूत्रप्रबन्ध को कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। स्वयं का भरण-पोषण करनेवाले आत्मम्भर है। प्राकृत के कारण 'आयभरे' है। दूसरे का भरण करने वाले परम्भर है। प्राकृत के कारण 'परंपरे' है। पहला विकल्प अपना प्रयोजन सिद्ध करनेवाला है। वह जिनकल्पिक है। द्वितीय विकल्प परार्थकारक ही है। वे भगवान अर्हत् हैं। विवक्षा से उनके सकल स्वार्थों की समाप्ति होने से, दूसरों के प्रयोजन की प्राप्ति में प्रवण प्राणित होने से। तीसरा विकल्प स्व और पर उभयकारी है। वे स्थविरकल्पिक हैं। विहित अनुष्ठान करने से स्व अर्थकर और विधिवत् सिद्धान्त की देशना देने से परार्थ सम्पादक हैं। चतुर्थ विकल्प स्व और पर दोनों के लिए अनुपकारी है, वह मुग्धमति अथवा कोई यथाछन्द है। इसी प्रकार लौकिक पुरुष भी योजनीय हैं।
उभयानुपकारी च दुर्गत एव स्यादिति दुर्गतसूत्रम्, दुर्गतो दरिद्रः, पूर्वं धनविहीनत्वात् ज्ञानादिरत्नविहीनत्वाद्वा पश्चादपि तथैव दुर्गत एवेति, अथवा दुर्गतो द्रव्यतः पुनर्दुर्गतो भावत इति प्रथमः, एवमन्ये त्रयः, नवरं सुगतो द्रव्यतो धनी भावतो ज्ञानादिगुणवानिति।
उभय अनुपकारी दुर्गत ही है। अतः दुर्गत सूत्र को कहते हैं। दुर्गत अर्थात् दरिद्र। पहले धनहीन होने से अथवा ज्ञानादि रत्न से विहीन होने से बाद में भी उसी प्रकार दुर्गत ही है। द्रव्यतः दुर्गत और भावतः दुर्गत। यह पहला विकल्प है। इसी प्रकार अन्य तीन विकल्प जानने चाहिए। जो सुगत है वह द्रव्यतः धनी और भावतः ज्ञानादि गुणयुक्त है।
दुर्गतः कोऽपि व्रती स्यादिति दुर्व्रतसूत्रम्, दुर्गतो दरिद्रः, दुर्व्रतः असम्यग्व्रतोऽथवा दुर्व्ययः आयानपेक्षव्ययः कुस्थानव्ययो वेत्येकः, अन्यो दुर्गतः सन् सुव्रतो निरतिचारनियमः, सुव्ययो वौचित्यप्रवृत्तेरिति, इतरौ प्रतीतौ। दुर्गतस्तथैव, दुष्प्रत्यानन्दः उपकृतेन कृतमुपकारं यो नाभिमन्यते, यस्तु मन्यते तं स सुप्रत्यानन्द इति।
कोई दुर्गत भी व्रती हो सकता है अतः दुर्व्रत सूत्र कहते हैं। दुर्व्रत अर्थात् असम्यक् व्रत। अथवा दुर्व्यय—आय से अधिक व्यय अर्थात् कुस्थान में व्यय। यह एक विकल्प है। दूसरा विकल्प—दुर्व्रत होकर भी सुव्रत—निरतिचार नियमवाला सुव्यय—अर्थात् औचित्यपूर्वक प्रवृत्ति करने वाला। शेष दोनों विकल्प सुज्ञात हैं। दुर्गत की तरह ही दुष्प्रत्यानंद—उपकृत के द्वारा किए गए उपकार को जो नहीं मानता है। जो उसे मानता है वह सुप्रत्यानंद है।
दुर्गतो दरिद्रः सन् दुर्गतिं गमिष्यतीति दुर्गतिगामी-त्येवमन्येऽपि, नवरं सुगतिं गमिष्यतीति सुगतिगामी। सुगतः ईश्वर इति। दुर्गतस्तथैव, दुर्गतिं गतः यात्राजनकुपिततन्मारणप्रवृत्तद्रमकवत्, एवमन्ये त्रयः।
दुर्गत—दरिद्र होकर दुर्गति को प्राप्त करेगा। अतः दुर्गतिगामी सूत्र है। इसी प्रकार अन्य सूत्र भी हैं। सुगति को प्राप्त होगा वह सुगतिगामी है। सुगत अर्थात् ईश्वर। उसी प्रकार से दुर्गत, दुर्गतिं गत—राहगीर पर कुपित और उनको मारने में प्रवृत्त द्रमक (भिखारी) की तरह। इसी प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं।
तम इव तमः पूर्वमज्ञानरूपत्वादप्रकाशत्वाद्वा पश्चादपि तम एवेत्येकः, अन्यस्तु तमः पूर्वम्, पश्चाज्ज्योतिरिव ज्योतिरूपार्जितज्ञानत्वात् प्रसिद्धिप्राप्तत्वाद्वा, शेषौ सुज्ञानौ। तमः कुकर्मकारितया मलिनस्वभावः, तमः अज्ञानं बलं सामर्थ्यं यस्य, तमः अन्धकारं वा तदेव तत्र वा बलं यस्य स तथा, असदाचारवानज्ञानी रात्रिचरो वा चौरादिरित्येकः। तथा तमस्तथैव, ज्योतिः ज्ञानं बलं यस्य, आदित्यादिप्रकाशो वा ज्योतिस्तदेव तत्र वा बलं यस्य स तथा,अयं चासदाचारो ज्ञानवान् दिनचारी वा चौरादिरिति द्वितीयः। ज्योतिः सत्कर्मकारितयोज्ज्वलस्वभावः, तमोबलस्तथैव, अयं च सदाचारवान् (अ?) ज्ञानी कारणान्तराद्वा रात्रिचर इति तृतीयः। चतुर्थः सुज्ञानः, अयं च सदाचारवान् ज्ञानी दिनचरो वेति।
तम की तरह तम (अंधकार) पहले अज्ञान रूप होने से और बाद में अप्रकाश रूप होने से तम ही है। दूसरे विकल्प में पहले तम है, पर बाद में ज्योति की तरह उपार्जित ज्ञान ज्योति अथवा प्रसिद्धि प्राप्त होने से ज्योति है। शेष दोनों विकल्प सुज्ञात हैं। तम—कुकर्मकारी होने से मलिन स्वभाववाला है। तम—अज्ञान। सामर्थ्य बल—अज्ञान ही जिसका बल है। वह तमोबल-असदाचारी है। अथवा तम—अंधकार जैसा बल है जिसका वह असद् आचारवाला अज्ञानी अथवा चोर आदि रात्रिचर है, यह प्रथम विकल्प है। तथा (कुछ पुरुष) तम (अज्ञानी) किंतु ज्योति—ज्ञानबलवाले अथवा सूर्य आदि के प्रकाश की तरह ज्योतिबल होते हैं। यह असद् आचारवाला ज्ञानवान अथवा दिनचारी चोर आदि है। यह द्वितीय विकल्प है। ज्योति—सद्कर्मकारिता से जिसका स्वभाव उज्ज्वल है, वह ज्योति है। किंतु तमोबल है। यह सदाचारवान ज्ञानी अथवा कारणान्तर से रात्रिचर है। यह तीसरा विकल्प है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। यह सदाचारी ज्ञानी अथवा दिनचारी है।
तथा तमस्तथैव, तमबलपलज्जणे त्ति तमो मिथ्याज्ञानम् अन्धकारं वा तदेव बलं तत्र, अथवा तमसि उक्तरूपे बले च सामर्थ्ये प्ररज्यते रतिं करोतीति तमोबलप्ररञ्जनः, एवं ज्योतिर्बलप्ररञ्जनोऽपि, नवरं ज्योतिः सम्यग्ज्ञानमादित्यादिप्रकाशो वेति, एवमितरावपि, इहापि त एव पूर्वसूत्रोक्ताः पुरुषविशेषाः प्ररञ्जनविशेषिताः द्रष्टव्याः। अथवा तमस्तथैवाप्रसिद्धो वा तमोबलेन अन्धकारबलेन सञ्चरन् प्रलज्जते इति तमोबलप्रलज्जनः प्रकाशचारी, एवमितरेऽपि, नवरं द्वितीयोऽन्धकारचारी, तृतीयः प्रकाशचारी, चतुर्थः कुतोऽपि कारणादन्धकार-चार्येवेति। पज्जलणे त्ति क्वचित्पाठः, तत्राज्ञान-बलेनान्धकारबलेन वा ज्ञानबलेन प्रकाशबलेन वा प्रज्वलति दर्प्पितो भवत्यवष्टम्भं करोति यः स तथेति। परिज्ञातानि ज्ञपरिज्ञया स्वरूपोऽवगतानि प्रत्याख्यानपरिज्ञया च परिहृतानि कर्माणि कृष्यादीनि येन स परिज्ञातकर्मा, नो न च परिज्ञाताः संज्ञा आहारसंज्ञाद्या येन स परिज्ञातसंज्ञः।
तमबलपलज्जणे—तम—मिथ्याज्ञान अथवा अंधकार, उस बल में जो अनुरक्त है वह तमोबलप्ररंजन है। इसी प्रकार ज्योतिर्बल प्ररंजन भी है। ज्योति—सम्यक् ज्ञान अथवा आदित्य प्रकाश है। इसी प्रकार अन्य दो विकल्प भी हैं। यहां भी वे ही पूर्व सूत्रों में पुरुष विशेष प्ररंजन विशेषण से विशेषित द्रष्टव्य हैं। अथवा तम उसी रूप में अप्रसिद्ध तमोबल—अंधकारबल से संचरण करते हुए प्रलज्जित होते हैं वे तमोबलप्रलंजन—प्रकाशचारी हैं। इसी प्रकार दूसरे विकल्प भी हैं। किंतु द्वितीय विकल्प अंधकारचारी हैं। तीसरा विकल्प प्रकाशचारी है। चतुर्थ विकल्प किसी कारण विशेष से अंधकारचारी ही हैं। कहीं 'पज्जलण' ऐसा पाठ है। अथवा बल से—अंधकार बल से अथवा ज्ञान बल से—प्रकाशबल से प्रज्वलित होता है, दर्पित होता है, उसका अवलंबन लेता है, ऐसा जो है वह है। ज्ञ परिज्ञा से जिसने स्वरूप को अवगत किया है और प्रत्याख्यान परिज्ञा से कृषि आदि कर्म को छोड़ दिया है वह परिज्ञातकर्मा है। आहार आदि संज्ञाओं को जिसने छोड़ा नहीं है वह नो-परिज्ञातसंज्ञ है।
अभावितावस्थः प्रव्रजितः श्रावको वेत्येकः। परिज्ञातसंज्ञः सद्भावनाभावितत्वात्, न परिज्ञातकर्म्मा कृष्याद्यनिवृत्तेः श्रावक इति द्वितीयः। तृतीयः साधुश्चतुर्थोऽसंयत इति। परिज्ञातकर्मा सावद्यकरण-कारणा-ऽनुमतिनिवृत्तः कृष्यादिनिवृत्तो वा, न परिज्ञातगृहावासोऽप्रव्रजित इत्येकः। अन्यस्तु परिज्ञातगृहावासो न त्यक्तारम्भो दुष्प्रव्रजित इति द्वितीयः। तृतीयः साधुश्चतुर्थोऽसंयतः।
पहला विकल्प अभावित अवस्था में प्रव्रजित अथवा श्रावक है। सद्भावना से भावित परिज्ञातसंज्ञ है। किन्तु कृषि आदि से अनिवृत्त श्रावक परिज्ञातकर्मा नहीं है। यह दूसरा विकल्प है। तीसरे विकल्प में साधु हैं। चतुर्थ विकल्प असंयत का है। परिज्ञातकर्मा—जो सावद्य कार्य करने, करवाने एवं अनुमोदन करने से निवृत्त है अथवा कृषि आदि से निवृत्त है। न परिज्ञातगृहवास—अप्रव्रजित यह प्रथम विकल्प है। परिज्ञात गृहवास—जिसने आरंभ को नहीं छोड़ा है, दुष्प्रव्रजित है यह दूसरा विकल्प है। तीसरा विकल्प साधु का है। चतुर्थ विकल्प असंयत का है।
त्यक्तसंज्ञो विशिष्टगुणस्थानकत्वादत्यक्तगृहावासो गृहस्थत्वादेकः 1, अन्यस्तु परिहृतगृहावासो यतित्वादभावितत्वान्न परिहृतसंज्ञः 2, अन्य उभयथा 3, अन्यो नोभयथेति।
विशिष्ट गुणस्थानक में होने से त्यक्तसंज्ञ है और गृहस्थ में होने से अत्यक्त गृहवास है। यह एक विकल्प है। दूसरा यति होने से परिहृत गृहवास है किंतु अभावित होने से परिहृतसंज्ञ नहीं है। परिहृतसंज्ञ और परिहृत गृहवास का यह तीसरा विकल्प है। जिसमें ये दोनों नहीं है, यह चतुर्थ विकल्प है।
इहैव जन्मन्यर्थः प्रयोजनं भोगसुखादि आस्था वा इदमेव साध्विति बुर्द्धिर्यस्य स इहार्थ इहास्थो वा भोगपुरुष इहलोकप्रतिबद्धो वा 1, परत्रैव जन्मान्तरे अर्थ आस्था वा यस्य स परार्थः परास्थो वा साधुर्बालतपस्वी वा 2, इह च परत्र च यस्यार्थ आस्था वा स सुश्रावक उभप्रतिबद्धो वा 3, उभयप्रतिषेधवान् सौकरिकादिर्मूढो वेति 4। अथवा इहैव विवक्षिते ग्रामादौ तिष्ठतीति इहस्थस्तत्प्रतिबन्धान्न परस्थः 1, अन्यस्तु परत्र प्रतिबन्धात् परस्थः 2, अन्यस्तूभयस्थः 3, अन्यः सर्वाप्रतिबद्धत्वादनुभयस्थः साधुरिति 4।
इसी जन्म में जिसका भोग सुख आदि प्रयोजन अथवा आस्था है, अथवा यही (लौकिक) सही है, ऐसी जिसकी बुद्धि है, वह इहार्थ, इहास्थ अथवा भोगपुरुष इहलोकप्रतिबद्ध है। यह प्रथम विकल्प है। जन्मांतर में जिसका प्रयोजन अथवा आस्था है वह परार्थ अथवा परास्थ साधु अथवा बाल तपस्वी है। इहलोक और परलोक में जिसका प्रयोजन अथवा आस्था है वह सुश्रावक उभय प्रतिबद्ध है। उभय का प्रतिषेध करनेवाला कालसौकरिक आदि अथवा मूढ़ है यह चतुर्थ विकल्प है। अथवा यहां विवक्षित ग्राम आदि में इहस्थ है उसमें प्रतिबद्ध नहीं होने से परस्थ है। दूसरा अन्यत्र प्रतिबद्ध होने से परस्थ है। तीसरा विकल्प उभय का है। चतुर्थ विकल्प सर्व अप्रतिबद्ध होने से अनुभयस्थ साधु है।
एकेनेति श्रुतेन एकः कश्चिद्वर्द्धते, एकेनेति सम्यग्दर्शनेन हीयते, यथोक्तम्—
कोई श्रुत से बढ़ता है, कोई सम्यक् दर्शन से हीन होता है। जैसा कि कहा है—
जह जह बहुस्सुओ संमओ य सीसगणसंपरिवुडो य।
अविणिच्छियो य समए तह तह सिद्धंतपडिणीओ।।
(सम्मति. 3।66)
कोई श्रुत से बढ़ता है, कोई सम्यक् दर्शन से हीन होता है। जैसा कि कहा है— जैसे-जैसे बहुश्रुत होता है। सब ओर से शिष्य गण से घिरा हुआ होता है। परिवार के दर्प के कारण सिद्धांत में अस्थिर होता है, वैसे-वैसे सिद्धांतप्रत्यनीक होता है।
तथा एकेन श्रुतेनैवान्यो वर्द्धते, द्वाभ्यां सम्यग्दर्शन-विनयाभ्यां हीयते इति द्वितीयः। द्वाभ्यां श्रुता-ऽनुष्ठानाभ्यामन्यो वर्द्धते, एकेन सम्यग्दर्शनेन हीयते इति तृतीयः। द्वाभ्यां श्रुता-ऽनुष्ठानाभ्यामन्यो वर्द्धते, द्वाभ्यां सम्यग्दर्शन-विनयाभ्यां हीयत इति चतुर्थः। अथवा ज्ञानेन वर्द्धते रागेण हीयते इत्येकः, अन्यो ज्ञानेन वर्द्धते राग-द्वेषाभ्यां हीयते इति द्वितीयः, अन्यो ज्ञान-संयमाभ्यां वर्द्धते रागेण हीयते इति तृतीयः, अन्यो ज्ञान-संयमाभ्यां वर्द्धते राग-द्वेषाभ्यां हीयत इति चतुर्थः। अथवा क्रोधेन वर्द्धते मायया हीयते, कोपेन वर्द्धते माया-लोभाभ्यां हीयते, क्रोध-मानाभ्यां वर्द्धते मायया हीयते, क्रोध-मानाभ्यां वर्द्धते माया-लोभाभ्यां हीयत इति।
कोई श्रुत से ही बढ़ता है, सम्यक्दर्शन और विनय से हीन होता है। यह दूसरा विकल्प है। कोई श्रुत और अनुष्ठान दोनों से बढ़ता है, सम्यक्दर्शन से हीन होता है। यह तीसरा विकल्प है। कोई श्रुत और अनुष्ठान दोनों से और सम्यक् दर्शन तथा विनय से हीन होता है। यह चतुर्थ विकल्प है। अथवा कोई ज्ञान से बढ़ता है, राग से हीन होता है। यह एक विकल्प है। कोई ज्ञान से बढ़ता है, राग-द्वेष से हीन होता है यह द्वितीय विकल्प है। कोई ज्ञान और संयम से बढ़ता है, राग से हीन होता है, यह तृतीय विकल्प है। कोई ज्ञान और संयम से बढ़ता है, राग-द्वेष से हीन होता है। यह चतुर्थ विकल्प है। अथवा कोई क्रोध से बढ़ता है, माया से हीन होता है। कोई क्रोध से बढ़ता है, माया और लोभ से हीन होता है। कोई क्रोध और मान से बढ़ता है माया से हीन होता है। कोई क्रोध और मान से बढ़ता है, माया और लोभ से हीन होता है।
सू. 468-479—चत्तारि....जयसंपण्णे।
(टी.) प्रकन्थकाः, पाठान्तरतः कन्थका वा अश्वविशेषाः। आकीर्णो व्याप्तो जवादिगुणैः पूर्वं पश्चादपि तथैव, अन्यस्त्वाकीर्णः पूर्वं पश्चात् खुलुङ्को गलिरविनीत इति, अन्यः पूर्वं खुलुङ्कः पश्चादाकीर्णो गुणवानिति, चतुर्थः पूर्वं पश्चादपि खुलुङ्क एवेति। आकीर्णो गुणवान् आकीर्णतया गुणवत्तया विनयवेगादिभिरित्यर्थः, वहति प्रवर्त्तते, विहरतीति पाठान्तरम्, आकीर्णोऽन्यः, आरोहदोषेण खुलुङ्कतया गलितया वहति, अन्यस्तु खुलुङ्कः आरोहकगुणात् आकीर्णतया वहति, चतुर्थः प्रतीतः, सूत्रद्वयेऽपि पुरुषा दार्ष्टान्तिका योज्याः, सूत्रे तु क्वचिन्नोक्ताः, विचित्रत्वात् सूत्रगतेरिति, जाति 4 कुल 3 बल 2 रूप 1 जयपदेषु दशभिर्द्विकसंयोगैर्दशैव प्रकन्थक-दृष्टान्तचतुर्भङ्गीसूत्राणि, प्रत्येकं तान्येवानुसरन्ति दश दार्ष्टान्तिकपुरुषसूत्राणि भवन्तीति, नवरं जयः पराभिभव इति।
प्रकंथकाः पाठांतर से कंथक अथवा अश्व विशेष। आकीर्ण—पूर्व तथा पश्चात् उसी गति आदि गुणों से व्याप्त। कोई पूर्व में आकीर्ण तथा पश्चात् अविनीत (होता है)। कोई पहले खुलुंक तथा पश्चात् आकीर्ण गुणवान होता है। चतुर्थ विकल्प में पूर्व और पश्चात् भी खलुंक ही है। आकीर्ण—गुणवान्। विनय, वेग आदि गुणों से युक्त है। वहति—प्रवर्तन करता है। 'विहरति' ऐसा पाठांतर है। कोई आकीर्ण आरोह दोष से खुलुंकतादि से वहन करता है। कोई खुलंक आरोहण गुण से आकीर्णता से वहन करता है। चतुर्थ विकल्प ज्ञात है। दोनों ही सूत्रों में पुरुष दृष्टांत संयोज्य है। सूत्र में कहीं नहीं कहा गया है क्योंकि सूत्र की गति विचित्र है। जाति, कुल, बल, रूप, जय आदि पदों में दस के द्विक संयोग से दस ही प्रकंथक दृष्टांत के चतुर्भंगी सूत्र हैं। प्रत्येक उन्हीं का अनुसरण करनेवाले दस दार्ष्टान्तिक पुरुष सूत्र होते हैं—
• चार जाति—जातिकुल, जातिबल, जातिरूप, जातिजय।
• तीन कुल—कुलबल, कुलरूप, कुलजय।
• दो रूप—बलरूप, बलजय।
• एक जय—रूपजय।
जय अर्थात् दूसरों का अभिभव।
सू. 480—चत्तारि....विहरइ।
(टी.) सिंहतया ऊर्जवृत्त्या निष्क्रान्तो गृहवासात् तथैव च विहरति उद्यतविहारेणेति। शृगालतया दीनवृत्त्येति।
सिंह वृत्ति से (उत्साहपूर्वक) गृहवास से निष्क्रमण करते हैं और उसी रूप में विचरण करते हैं। श्रृगालतया का अर्थ है—दीनवृत्ति से।
सू. 481,482—चत्तारि....पुढवी।
(टी.) पूर्वं पुरुषाणामश्वादिभिर्जात्यादिगुणेन समतोक्ता, अधुना अप्रतिष्ठानादीनां तामेव प्रमाणत आह—चत्तारीत्यादि सूत्रद्वयं प्रायो व्याख्यातार्थं तथाप्युच्यते, अप्रतिष्ठानो नरकावासः सप्तम्यां नरकपृथिव्यां पञ्चानां कालादीनां नरकावासानां मध्यवर्त्ती स च योजनलक्षम्। पालकं पालकदेवनिर्मितं सौधर्मेन्द्रसम्बन्धि यानञ्च तद्विमानञ्च यानाय वा गमनाय विमानं यानविमानम्, न तु शाश्वतमिति। सर्वार्थसिद्धं पञ्चानामनुत्तरविमानानां मध्यममिति।
पूर्वसूत्रों में जाति आदि गुणों से अश्व आदि के साथ पुरुषों की समानता प्रतिपादित की गई है। संप्रति अप्रतिष्ठान आदि को उनके प्रमाण—परिमाण से कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि' सूत्रद्वय प्रायः व्याख्यात हैं। फिर भी कहते हैं—अप्रतिष्ठान नरकावास सातवीं नरक पृथ्वी में काल आदि पांच नरकावासों में मध्यवर्ती है और वह एक लाख योजन है। पालक देव निर्मित सौधर्मेन्द्र से संबंधित यान, वह विमान अथवा जाने के लिए जो विमान है वह यानविमान है। यहां द्वन्द्व समास है। वह शाश्वत नहीं है। सर्वार्थसिद्ध—पांच अनुत्तर विमानों में मध्यम है।
चत्वारो लोके समा भवन्ति, कथमित्याह—सपक्खिं सपडिदिसिं ति समानाः पक्षाः पार्श्वा दिशो यस्मिन् तत् सपक्षम्, इहेकारः प्राकृतत्वेन, तथा समानाः प्रतिदिशो विदिशो यस्मिंस्तत् सप्रतिदिक्, तद् यथा भवत्येवं समा भवन्तीति, सदृशाः पक्षैरिति सपक्षमित्यव्ययीभावो वेति, पृथु-सङ्कीर्णयोर्हि द्रव्ययोरधउपरिविभागेन स्थितयो-स्तुल्यमानयोर्वा विषमताव्यवस्थितयोर्न समा दिशो विदिशश्च भवन्तीत्यत्यन्तसमताख्यापनार्थमिदं विशेषणद्वयमिति। सीमन्तकः प्रथमपृथिव्यां प्रथमप्रस्तटे पञ्चत्वारिंशद्योजनलक्षप्रमाण इति। समयः काल-स्तदुपलक्षितं क्षेत्रं समयक्षेत्रं मनुष्यक्षेत्रमित्यर्थः। उडुविमानं सौधर्मे प्रथमप्रस्तट एवेति। ईषद् अल्पो रत्नप्रभाद्यपेक्षया प्राग्भारः उच्छ्रयादिलक्षणो यस्यां सेषत्प्राग्भारा।
लोक में समा चार हैं। वे कैसे इसे कहते हैं—जिसमें समान पक्ष पार्श्व हैं वह सपक्ष है। यहां इकार प्राकृत के कारण है। जिसमें समान प्रतिदिशा है वह सप्रतिदिक् है। जो इस प्रकार हैं वह समा होते हैं। अथवा पक्ष से जो सदृश हैं वे सपक्ष हैं। यहां अव्ययी भाव समास है। पृथु और संकीर्ण द्रव्य के अधः और उपरि विभाग की स्थिति अथवा मान जिनका तुल्य है, विषम और अव्यवस्थित नहीं है जिसकी दिशाएं और विदिशाएं समान होती हैं, उनकी अत्यंत समानता को प्रकट करने के लिए यह विशेषण द्वय है। 'सीमांतकः' प्रथम पृथ्वी में प्रथम प्रस्तट पैंतालीस लाख योजन प्रमाण है। काल से उपलक्षित क्षेत्र समयक्षेत्र—मनुष्यक्षेत्र है। उडुविमानम्—सौधर्म (देवलोक) का प्रथम प्रस्तट ही है। रत्नप्रभा आदि की अपेक्षा से जिसकी ऊंचाई ईषत्-अल्प है वह ईषत्प्राग्भारा है।
सू. 483-490—उड्ढलोगे....पण्णत्ताओ।
(टी.) ईषत्प्राग्भारा ऊर्ध्वलोके भवतीति ऊर्ध्वलोक-प्रस्तावादिदमाह—उड्ढेत्यादि, द्वे शरीरे येषां ते द्विशरीराः, एकं पृथिवीकायिकादिशरीरमेव द्वितीयं जन्मान्तरभावि मनुष्यशरीरं ततस्तृतीयं केषाञ्चिन्न भवत्यनन्तरमेव सिद्धिगमनात्। आरोला तस त्ति उदाराः स्थूला द्वीन्द्रियादयो न तु सूक्ष्मास्तेजोवायुलक्षणाः, तेषामनन्तर-भवे मानुषत्वाप्राप्त्या सिद्धिर्न भवतीति शरीरान्तर-सम्भवात्। तथोदारत्रसग्रहणेन द्वीन्द्रियादिप्रतिपादनेऽपीह द्विशरीरतया पञ्चेन्द्रिया एव ग्राह्याः, विकलेन्द्रियाणा-मनन्तरभवे सिद्धेरभावाद्, उक्तं च—
ईषत् प्राग्भारा ऊर्ध्वलोक में होती है। अतः ऊर्ध्वलोक के प्रस्ताव से कहते हैं—'उड्ढं इत्यादि'। जिनके दो शरीर हैं वे द्विशरीरी हैं। एक पृथ्वीकायिक आदि शरीर। दूसरा जन्मांतरभावी मनुष्य शरीर है। उसके पश्चात् सिद्धि गमन के कारण किसी के तीसरा शरीर नहीं होता। उदार अर्थात् स्थूल द्वीन्द्रिय आदि हैं न कि सूक्ष्म तैजस, वायु रूप। क्योंकि उनके अनन्तर भव में मनुष्य जन्म की अप्राप्ति होने से सिद्धि नहीं होती है, अतः शरीरान्तर संभव है। उदार त्रस के ग्रहण से द्वीन्द्रिय आदि का प्रतिपादन होने पर भी यहां द्विशरीरता से पंचेन्द्रिय ही ग्राह्य हैं क्योंकि विकलेन्द्रिय की अनंतरभव में सिद्धि का नहीं होती है। कहा भी है—
विगला लभेज्ज विरइं ण हु किंचि लभेज्ज सुहुमतसा (बृहत्सं. 297)।
विकलेन्द्रिय से आनेवाले (अनंतर भव में) सर्वविरति प्राप्त करते हैं, किन्तु सूक्ष्मत्रस—तेजस् और वायुकाय अनंतरभव में न मनुष्य हो सकते हैं और न ही विरति प्राप्त करते हैं।
लोकसम्बन्धायाते अधोलोक-तिर्यग्लोकयोरति-देशसूत्रे गतार्थे इति। तिर्यग्लोकाधिकारात् तदुद्भवं संयतादिपुरुषं भेदैराह—चत्तारीत्यादि, ह्रिया लज्जया सत्त्वं परीषहादिसहने रणाङ्गणे वा अवष्टम्भो यस्य स ह्रीसत्त्वः। तथा ह्रिया हसिष्यन्ति मामुत्तमकुलजातं जना इति लज्जया मनस्येव, न काये रोमहर्ष-कम्पादिभयलिङ्गोपदर्शनात्, सत्त्वं यस्य स ह्रीमनः सत्त्वः। चलम् अस्थिरं परीषहादिसम्पाते ध्वंसात् सत्त्वं यस्य स चलसत्त्वः। एतद्विपर्ययात् स्थिरसत्त्व इति।
लोक संबंध में आगत अधोलोक, तिर्यक् लोक के कथनवाले सूत्र सुस्पष्ट हैं। तिर्यक् लोक के अधिकार से वहां होनेवाले संयत आदि पुरुष को भेदपूर्वक कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। लज्जा से सत्त्व—परीषह आदि को सहने में अथवा युद्धभूमि में लज्जावश जो कायर नहीं होता वह ह्री सत्त्व है। उत्तम कुल में जन्मे हुए मुझ पर लोक हंसेंगे। लज्जावश मन में कायर नहीं होता। किन्तु शरीर में रोमहर्ष, कंपन आदि भय के लक्षण प्रकट हो जाते है। लज्जावश जिसके मन में सत्त्व है, वह ह्रीमन सत्त्व है। परीषह आदि के आने पर जिसका सत्त्व अस्थिर होता है वह चलसत्त्व है। उससे विपरीत स्थिर सत्त्व है।
स्थिरसत्त्वोऽनन्तरमुक्तः, स चाभिग्रहान् प्रतिपद्य पालयतीति दर्शनाय सूत्रचतुष्टयमिदम्—चत्तारि सिज्जेत्यादि सुगमम्, नवरं शय्यते यस्यां सा शय्या संस्तारकः, तस्याः प्रतिमा अभिग्रहाः शय्याप्रतिमाः, तत्रोद्दिष्टं फलकादीनामन्यतमत् ग्रहीष्यामि नेतरदित्येका, यदेव प्रागुद्दिष्टं तदेव यदि द्रक्ष्यामि तदा तदेव ग्रहीष्यामि नान्यदिति द्वितीया, तदपि यदि तस्यैव शय्यातरस्य गृहे भवति ततो ग्रहीष्यामि नान्यत आनीय तत्र शयिष्य इति तृतीया, तदपि फलकादिकं यदि यथासंस्तृतमेवास्ते ततो ग्रहीष्यामि नान्यथेति चतुर्थी, आसु च प्रतिमास्वाद्ययोः प्रतिमयोर्गच्छनिर्गतानामग्रहः, उत्तरयोरन्यतरस्यामभिग्रहः, गच्छान्तर्गतानां तु चतस्रोऽपि कल्पन्त इति।
स्थिर सत्त्व को अनंतर सूत्र में प्रतिपादित किया गया। वह अभिग्रहों को स्वीकार कर उसका पालन करता है, यह दिखाने के लिए सूत्र चतुष्टय—'चत्तारि सिज्ज इत्यादि' है। यह सुस्पष्ट है। जिसमें शयन किया जाता है वह शय्या—संस्तारक है। उस शय्या की प्रतिमा अभिग्रह विशेष शय्या प्रतिमा है। उन उद्दिष्ट—नामोल्लेखपूर्वक संकल्पित फलक आदि में से किसी एक को ग्रहण करूंगा, दूसरी नहीं करूंगा, यह प्रथम प्रतिमा है। जो पूर्व उद्दिष्ट संस्तार है, उसे ही यदि देखूंगा तो वही ग्रहण करूंगा दूसरी नहीं, यह द्वितीया प्रतिमा है। वह भी यदि उसी शय्यातर के घर में है तो उसे ग्रहण करूंगा, दूसरे स्थान से लाए हुए पर शयन नहीं करूंगा, यह तीसरी प्रतिमा है। यदि फलक आदि यथासंस्तृत ही है तब ग्रहण करूंगा, अन्य कोई नहीं यह चतुर्थ प्रतिमा है। इन प्रतिमाओं में आद्य दो प्रतिमाएं गच्छनिर्गत के लिए अग्राह्य हैं। उत्तर की दोनों प्रतिमाओं में से किसी एक का अभिग्रह होता है। गच्छवासी के लिए चारों प्रतिमाएं होती हैं।
वस्त्रप्रतिमा वस्त्रग्रहणविषये प्रतिज्ञाः कार्प्पासिकादी-त्येवमुद्दिष्टं वस्त्रं याचिष्ये इति प्रथमा, तथा प्रेक्षितं वस्त्रं याचिष्ये नापरमिति द्वितीया, तथाऽऽन्तरपरिभोगेनोत्तरीय-परिभोगेन वा शय्यातरेण परिभुक्तप्रायं वस्त्रं ग्रहीष्यामीति तृतीया, तथा तदेवोत्सृष्टधर्म्मकं ग्रहीष्यामीति चतुर्थी।
वस्त्रों को ग्रहण करने के विषय में प्रतिज्ञा वस्त्र प्रतिमा है। कपास आदि से बने वस्त्रों की नामोल्लेखपूर्वक याचना करूंगा, यह प्रथम प्रतिमा है। प्रेक्षित वस्त्र की याचना करूंगा, दूसरे की नहीं करूंगा, यह द्वितीया वस्त्र प्रतिमा है। शय्यातर के द्वारा अंतरीय अथवा उत्तरीय परिभोग से परिभुक्तप्राय वस्त्र को ग्रहण करूंगा, यह तृतीया वस्त्र प्रतिमा है। उसी प्रकार परिष्ठापनधर्मा (जीर्ण-शीर्ण) को ग्रहण करूंगा, यह चतुर्थ प्रतिमा है।
पात्रप्रतिमा उद्दिष्टं दारुपात्रादि याचिष्ये 1, तथा प्रेक्षितम् 2, तथा दातुः स्वाङ्गिकं परिभुक्तप्रायं द्वि-त्रेषु वा पात्रेषु पर्यायेण परिभुज्यमानं पात्रं याचिष्य इति तृतीया, उज्झितधर्म्मकमिति चतुर्थी।
पात्र प्रतिमा—1. उद्दिष्ट काष्ठ पात्र आदि की याचना करूंगा। 2. प्रेक्षित की याचना करूंगा। 3. दाता द्वारा अपने लिए दो-तीन बार परिभुक्त की याचना करूंगा, यह तृतीया पात्र प्रतिमा है। 4. उत्सर्ग योग्य की याचना, यह चतुर्थ प्रतिमा है।
स्थानं कायोत्सर्गाद्यर्थ आश्रयः, तत्र प्रतिमाः स्थानप्रतिमाः, तत्र कस्यचिद् भिक्षोरेवंभूतोऽभिग्रहो भवति यथा—अहमचित्तं स्थानमुपाश्रयिष्यामि तत्र चाऽऽकुञ्चन-प्रसारणादिकां क्रियां करिष्ये, तथा किञ्चिदचित्तं कुड्यादिकमवलम्बयिष्ये, तथा तत्रैव स्तोकपादविहरणं समाश्रयिष्यामीति प्रथमा प्रतिमा, द्वितीयात्वाकुञ्चन-प्रसारणादिक्रियामवलम्बनं च करिष्ये न पादविहरणमिति, तृतीया त्वाकुञ्चन-प्रसारणमेव नावलम्बन-पादविहरणे इति, चतुर्थी पुनर्यत्र त्रयमपि न विधत्ते।
कायोत्सर्ग आदि प्रयोजन के लिए जो आश्रयभूत है वह स्थान है। उसकी प्रतिमा स्थानप्रतिमा है। किसी भिक्षु के यह अभिग्रह होता है, जैसे—मैं अचित्त स्थान में रहूंगा। वहीं आकुञ्चन-प्रसारण आदि क्रियाएं करूंगा तथा किसी अचित्त भित्ति का अवलंबन लूंगा। वहीं थोड़ा पद विहरण (चंक्रमण) करूंगा। यह प्रथमा प्रतिमा है। आकुंचन, प्रसारण आदि क्रियाएं और अवलंबन करूंगा, पादविहरण नहीं करूंगा—यह द्वितीया प्रतिमा है। आकुञ्चन-प्रसारण ही करूंगा, अवलंबन, पादविहरण नहीं करूंगा, यह तृतीया प्रतिमा है। जहां ये तीनों विकल्प नहीं होते हैं वह चतुर्थ प्रतिमा है।
सू. 491,492—चत्तारि....तेयए।
(टी.) अनन्तरं शरीरचेष्टानिरोध उक्त इति शरीरप्रस्तावादिदं सूत्रद्वयं चत्तारीत्यादि व्यक्तम्, किन्तु जीवेन स्पृष्टानि व्याप्तानि जीवस्पृष्टानि, जीवेन हि स्पृष्टान्येव वैक्रियादीनि भवन्ति, न तु यथा औदारिकं जीवमुक्तमपि भवति मृतावस्थायां तथैतानीति, कम्मुम्मीसग त्ति कार्मणेन शरीरेणोन्मिश्रकाणि न केवलानि, यथौदारिकादीनि त्रीणि वैक्रियादिभिरमिश्राण्यपि भवन्ति नैवं कार्मणेनेति भावः।
अनन्तर सूत्र में शरीर की चेष्टा के निरोध का प्रतिपादन किया गया है। शरीर के प्रस्ताव से सूत्रद्वय—'चत्तारि इत्यादि' स्पष्ट हैं। जीव के द्वारा स्पृष्ट—व्याप्त जीव स्पृष्ट है। वैक्रिय आदि जीव स्पृष्ट ही होते हैं। यथा—औदारिक शरीर जीव मुक्त होने पर भी मृत अवस्था में रहते हैं, उसी प्रकार ये नहीं रहते हैं। औदारिक आदि केवल कार्मण शरीर के उन्मिश्र नहीं होते हैं। औदारिक आदि तीनों शरीरों का वैक्रिय आदि से अमिश्र भी होता है। कार्मण से ऐसा नहीं होता है, ऐसा तात्पर्यार्थ है।
सू. 493,494—चउहिं....वणस्सइकाइएहिं।
(टी.) शरीराणि कार्मणेनोन्मिश्राणीत्युक्तमुन्मिश्राणि च स्पृष्टान्येवेति स्पृष्टप्रस्तावात् सूत्रद्वयं चउहीत्यादि गतार्थम्, केवलं फुडे त्ति स्पृष्टः प्रतिप्रदेशं व्याप्तः, सूक्ष्माणां पञ्चानामपि सर्वलोकात् सर्वलोके उत्पादात् बादरतैजसानां तु सर्वलोकादुद्वृत्य मनुष्यक्षेत्रे ॠजुगत्या वक्रगत्या वोत्पद्यमानानां द्वयोरूर्ध्वकपाटयोरेव बादरतेजस्त्वव्यपदेशस्येष्टत्वाच्च चउहिं बादरकाएहिं इत्युक्तम्, बादरा हि पृथिव्यम्बु-वायु-वनस्पतयः सर्वतो लोकादुद्वृत्य पृथिव्यादि-घनोदध्यादि-घनवातवलयादि-घनोदध्यादिषु यथास्वमुत्पादस्थानेष्वन्यतरगत्योत्पद्यमाना अपर्याप्तकावस्थायामतिबहुत्वात् सर्वलोकं प्रत्येकं स्पृशन्ति, पर्याप्तास्त्वेते बादरतेजस्कायिकास्त्रसाश्च लोकासङ्ख्येयभागमेव स्पृशन्तीति।
शरीर का कार्मण के साथ उन्मिश्रण कहा गया है और वे स्पृष्ट ही हैं। अतः स्पृष्ट के प्रसंग से सूत्रद्वय—'चउहि इत्यादि' सुस्पष्ट हैं। केवल 'फुड' अर्थात् प्रतिप्रदेश व्याप्त। पांचों ही काय के सूक्ष्म जीव सर्वलोक में व्याप्त होने से बादर तैजस काय सर्वलोक से निकलकर मनुष्य क्षेत्र में ॠजुगति अथवा वक्रगति से उत्पन्न होनेवालों के दो ऊर्ध्वकपाट की तरह होते हैं। बादर तैजस काय का अव्यपदेश इष्ट होने से चार बादरकाय का ही कथन किया गया है। पृथ्वी, पानी, वायु, वनस्पति सभी बादरकाय के जीव सर्वतः लोक से निकलकर पृथ्वी आदि घनोदधि, घनवात वलय आदि में जो उत्पत्तिस्थान है उनमें से किसी में उत्पन्न होते हुए अपर्याप्त अवस्था में अतिबहुत्व के कारण सर्वलोक में प्रत्येक का स्पर्श करते हैं। बादर तैजस कायिक जीव एवं त्रस जीव पर्याप्त अवस्था में लोक के असंख्यात भाग का ही स्पर्श करते हैं।
उक्तं च—प्रज्ञापनायाम्—एत्थ णं बादर-पुढविकाइयाणं पज्जत्तगाणं ठाणा पन्नत्ता, उववाएणं लोयस्स असंखेज्जइभागे, तथा बादरपुढविकाइयाणं अपज्जत्तगाणं ठाणा पन्नत्ता, उववाएणं सव्वलोए, एवमब्वायु-वनस्पतीनाम्, तथा बादरतेउकाइयाणं पज्जत्ताणं ठाणा पन्नत्ता, उववाएणं लोयस्स असंखेज्जइभागे, बादरतेउकाइयाणं अपज्जत्ताणं ठाणा पन्नत्ता, लोयस्स दोसु उड्ढकवाडेसुं तिरियलोयतट्ठे य त्ति द्वयोरूर्ध्वकपाटयोरूर्ध्वकपाटस्थतिर्यग्लोके चेत्यर्थः, तिर्यग्लोकस्थालके चेत्यन्ये, तथा कहिन्नं भंते! सुहुमपुढविकाइयाणं पज्जत्तगाणं अपज्जत्तगाण य ठाणा पन्नत्ता?, गोयमा! सुहुमपुढविकाइया जे पज्जत्तगा जे य अपज्जत्तगा ते सव्वे एगविहा अविसेसमणाणत्ता सव्वलोगपरियावन्नगा पन्नत्ता समणाउसो! त्ति, एवमन्येऽपि, एवं बेइंदियाणं पज्जत्तापज्जत्ताणं ठाणं पन्नत्ता, उववाएणं लोयस्स असंखेज्जइभागे त्ति, एवं शेषाणामपीति।
प्रज्ञापना में कहा है—इनमें बादर पृथ्वीकायिक पर्याप्तकों के स्थान कहे गए हैं। उपपात की अपेक्षा से लोक के असंख्यातवें भाग में और बादर पृथ्वीकायिक अपर्याप्तकों के स्थान उपपात की अपेक्षा से सर्वलोक में कहे गए हैं। इसी प्रकार से अप्, वायु और वनस्पति के पर्याप्तक तथा बादर तैजसकायिक पर्याप्तकों के स्थान उपपात की अपेक्षा से लोक के असंख्यातवें भाग में कहे गए हैं। बादर तैजसकायिक अपर्याप्तकों के स्थान उपपात की अपेक्षा से लोक के दो ऊर्ध्व कपाटों में तथा तिर्यक् लोक के स्थाल रूप स्थान में कहे गए हैं। दो ऊर्ध्वकपाट—दो ऊर्ध्व कपाटों में स्थित तिर्यक् लोक में ऐसा अर्थ है। दूसरे तिर्यक् लोक स्थालक ऐसा कहते हैं। भंते! सूक्ष्म पृथ्वीकायिक पर्याप्तकों और अपर्याप्तकों के स्थान कहां कहे गए हैं? गौतम! सूक्ष्म पृथ्वीकायिक के जो पर्याप्तक और अपर्याप्तक हैं वे सब एक ही प्रकार के हैं। अविशेष (सामान्य) हैं, अनानात्व (अनेकत्व से रहित) हैं। हे आयुष्मन् श्रमणो! वे समग्र लोक में परिव्याप्त कहे गए हैं। इसी प्रकार से दूसरे भी हैं। इसी प्रकार से द्वीन्द्रिय के पर्याप्तक-अपर्याप्तक के स्थान कहे गए हैं। उपपात की अपेक्षा से लोक के असंख्यातवें भाग में। इसी प्रकार शेष के भी जानने चाहिए।
सू. 495-498—चत्तारि....लोगाणुभावेणं।
(टी.) चतुर्भिर्लोकः स्पृष्ट इत्युक्तमिति लोकप्रस्तावात्तास्य धर्मास्तिकायादीनां चान्योन्यं प्रदेशतः समतामाह—चत्तारीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं प्रदेशाग्रेण प्रदेशपरिमाणेनेति तुल्याः समाः सर्वेषामेषामसङ्ख्यात-प्रदेशत्वात्। लोयागासे त्ति आकाशस्यानन्तप्रदेशत्वेन धर्मास्तिकायादिभिः सहाऽतुल्यताप्रसक्तेर्लोकग्रहणम्। एगजीवे त्ति सर्वजीवानामनन्तप्रदेशत्वाद्विवक्षित-तुल्यताऽभावप्रसङ्गादेकग्रहणमिति।
लोक चार के द्वारा स्पृष्ट है, ऐसा प्रतिपादित किया गया है। लोक के प्रसंग में धर्मास्तिकाय आदि प्रदेशों की दृष्टि से एक-दूसरे के समान हैं, ऐसा कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। यह सुस्पष्ट है। इन सबके प्रदेश तुल्य होने से प्रदेश परिमाण से ये समान हैं। लोयागासे—आकाश के अनन्त प्रदेशों से धर्मास्तिकाय आदि की अतुल्यता का ग्रहण होने से लोक का ग्रहण किया गया है। एगजीवे—सर्वजीवों के अनन्त प्रदेश होने से विवक्षित तुल्यता के अभाव का प्रसंग होता है। अतः एक जीव को ग्रहण किया है।
पूर्वं पृथिव्यादिभिः स्पृष्टो लोक इत्युक्तमिति पृथिव्यादिप्रस्तावादिदमाह—चउण्हमित्यादि कण्ठ्यम्, किन्तु नो पस्सं ति चक्षुषा नो दृश्यमतिसूक्ष्मत्वात्, क्वचित् सुपस्सं ति पाठः, तत्र न सुखदृश्यं न चक्षुःप्रत्यक्षदृश्यमनुमानादिभिस्तु दृश्यमपीत्यर्थः, बादरवायूनां तथा सूक्ष्माणां पञ्चानामपि तदेकमनेकं वा अदृश्यमिति चतुर्णामित्युक्तम्, वनस्पतय इह साधारणा एव ग्राह्याः, प्रत्येकशरीरस्यैकस्यापि दृश्यत्वादिति।
पहले पृथ्वी आदि से स्पृष्ट लोक का प्रतिपादन किया गया। पृथ्वी का प्रसंग होने से यहां कहते हैं—'चउण्हं इत्यादि'। यह सुस्पष्ट है। अति सूक्ष्म होने के कारण आंखों से दृश्य नहीं है। कहीं 'सुपस्स' ऐसा पाठ भी उपलब्ध होता है। चक्षु के द्वारा प्रत्यक्ष दृश्य नहीं है। अनुमान आदि से तो दृश्य ही है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। बादर वायुकाय तथा पांचों ही सूक्ष्मकाय एक अथवा अनेक अदृश्य हैं, ऐसा चारों के संबंध में कहा गया है। यहां वनस्पति साधारण ही ग्राह्य है क्योंकि प्रत्येक शरीर के एक भी दृश्य है।
पृथिव्यादीनां शरीरस्य चक्षुरिन्द्रियाविषयत्वमुक्त-मितीन्द्रियविषयप्रस्तावादिदमाह—चत्तारि इंदियेत्यादि स्पष्टम्, किन्तु इन्द्रियैरर्यन्ते अधिगम्यन्त इतीन्द्रियार्थाः शब्दादयः, पुट्ठ त्ति स्पृष्टाः इन्द्रियसम्बद्धा वेएंति त्ति वेद्यन्ते आत्मना ज्ञायन्ते, नयन-मनोवर्जानां श्रोत्रादीनां प्राप्तार्थपरिच्छेदस्वभावत्वादिति, उक्तं च—
पृथ्वी आदि के शरीर के अविषयत्व का प्रतिपादन कहा गया है। अतीन्द्रिय विषयों के प्रसंग में कहते हैं—'चत्तारि इंदिय इत्यादि' स्पष्ट है। किंतु इंद्रियों के द्वारा जो प्राप्त होता है, जाना जाता है, इंद्रियार्थ—शब्द आदि हैं। पुट्ठ—स्पृष्ट, इंद्रियों से संबद्ध, आत्मा के द्वारा जाने जाते हैं। नयन और मन को छोड़ श्रोत्र आदि के द्वारा प्राप्त अर्थ का परिच्छेद (ज्ञान) स्वभाव से होता है। कहा भी है—
पुट्ठं सुणेति सद्दं रूवं पुण पासती अपुट्ठं तु।
गंधं रसं च फासं च बद्धपुट्ठं वियागरे।।
(विभा. 334, आवनि. 5)
श्रोता श्रोत्रेन्द्रिय से स्पृष्ट शब्द को सुनता है। द्रष्टा चक्षु इन्द्रिय से अस्पृष्ट रूप को देखता है। गंध, रस और स्पर्श का संवेदन बद्ध—स्पृष्ट अवस्था में होता है।
अनन्तरं जीव-पुद्गलयोरिन्द्रियद्वारेण ग्राहक-ग्राह्यभाव उक्तोऽधुना तयोर्गतिधर्म्मं चिन्तयन्नाह—चउहीत्यादि व्यक्तम्, परमन्येषां गतिरेव नास्तीति जीवा य पुग्गला येत्युक्तम्, नो संचाएंति न शक्नुवन्ति, नालम्, बहिय त्ति बहिस्ताल्लोकान्तात् अलोके इत्यर्थः, गमनतायै गमनाय, गन्तुमित्यर्थः। गत्यभावेन लोकान्तात् परतस्तेषां गतिलक्षणस्वभावाभावादधो दीपशिखावत्, तथा निरुपग्रहतया धर्म्मास्तिकायाभावेन तज्जनित-गत्युपष्टम्भाभावात् गन्त्र्यादिरहितपङ्गुवत्, तथा रूक्षतया सिकतामुष्टिवत्, लोकान्तेषु हि पुद्गला रूक्षतया तथा परिणमन्ति यथा परतो गमनाय नालम्, कर्मपुद्गलानां तथाभावे जीवा अपि, सिद्धास्तु निरुपग्रहतयैवेति, लोकानुभावेन लोकमर्यादया विषयक्षेत्रादन्यत्र मार्त्तण्डमण्डलवदिति।
अनन्तर सूत्र में इंद्रिय द्वार से जीव और पुद्गल के ग्राहक-ग्राह्य भाव का प्रतिपादन किया गया। संप्रति गतिधर्म का चिंतन करते हुए कहते हैं—'चउहि इत्यादि' स्पष्ट है। किंतु अन्य (पदार्थों) में गति होती ही नहीं है। अतः जीव और पुद्गल दो का ही कथन किया गया है। वे गति करने में समर्थ नहीं होते हैं बहिय—लोकांत से बाहर अर्थात् अलोक में, ऐसा तात्पर्यार्थ है। गमनतायै—जाने के लिए, गत्यभावेन—लोकांत से परे गति लक्षण स्वभाव का अभाव होने से दीपशिखा की तरह नीचे ही रहता है। तथा धर्मास्तिकाय के अभाव से तज्जनित गति के अवलंबन का अभाव होने से है बैलगाड़ी आदि से रहित पंगु की तरह (वे गमन में समर्थ नहीं हैं।) रूक्षता के कारण बालुमुष्टि की तरह लोकांत में पुद्गल रूक्षता से उसी रूप में परिणमित होते हैं। उससे आगे जाने में वे समर्थ नहीं हैं। कर्म पुद्गलों का अभाव होने से जीव का भी अभाव है। सिद्ध निरुपग्रहता से वहां रहते हैं। लोक मर्यादा से विषय क्षेत्र से अन्यत्र सूर्य मंडल की तरह रहते हैं।
सू. 499-503—चउव्विहे....हेतू।
(टी.) अनन्तरोक्ता अर्था उक्तवन्निदर्शनतः प्रायः प्राणिनां प्रतीतिपथपातिनो भवन्तीति निदर्शनभेद-प्रतिपादनाय पञ्चसूत्री। तत्र ज्ञायते अस्मिन् सति दार्ष्टान्तिकोऽर्थ इति अधिकरणे क्तप्रत्ययोपादानात् ज्ञातं दृष्टान्तं, साधनसद्भावे साध्यस्यावश्यंभावः साध्याभावे वा साधनस्यावश्यमभाव इत्युपदर्शनलक्षणः, यदाह—
अनंतर सूत्रों में कथित पदार्थ निदर्शन से प्रायः प्राणियों के लिए प्रतीत हैं। अतः निदर्शन भेदों का प्रतिपादन करने के लिए पांच सूत्रों को कहते हैं। जिसके होने पर दार्ष्टान्तिक अर्थ को जानता है वह ज्ञात—दृष्टांत है। यह अधिकरण में क्त प्रत्यय से निष्पन्न है। ज्ञात अर्थात् दृष्टांत। साधन का सद्भाव होने पर साध्य अवश्यम्भावी है। अथवा साध्य का अभाव होने पर साधन का अवश्य अभाव होता है। इस प्रकार के उपदर्शन लक्षणवाला है। जैसा कि कहा है—
साध्येनानुगमो हेतोः साध्याभावे च नास्तिता।
ख्याप्यते यत्र दृष्टान्तः स साधर्म्येतरो द्विधा।।
(प्रमाणसमु. 4।2)
साध्य के द्वारा हेतु का अनुगम होता है। साध्य का अभाव होने पर हेतु का अनुगम नहीं होता है। जिसके द्वारा यह प्रकट होता है, वह दृष्टांत है। वह दो प्रकार का है—साधर्म्य दृष्टांत और साधर्म्येतर दृष्टांत।
तत्र साधर्म्यदृष्टान्तोऽग्निरत्र धूमाद्यथा महानसे इति, वैधर्म्यदृष्टान्तस्तु अग्न्यभावे धूमो न भवति यथा जलाशये इति। अथवा आख्यानकरूपं ज्ञातम्, तच्च चरित-कल्पितभेदात् द्विधा, तत्र चरितं यथा निदानं दुःखाय ब्रह्मदत्तस्येव, कल्पितं यथा प्रमादवतामनित्यं यौवनादीति देशनीयम्, यथा पाण्डुपत्रेण किशलयानां देशितम्, तथाहि—
साधर्म्य दृष्टांत इस प्रकार है—यहां अग्नि है क्योंकि धूआं है, जैसे रसोईघर में। वैधर्म्य दृष्टांत—अग्नि के अभाव में धूआं नहीं होता है, जैसे जलाशय में। अथवा ज्ञात आख्यानक रूप है। वह चरित और कल्पित के भेद से दो प्रकार का है। चरित—निदान दुःख के लिए है यथा ब्रह्मदत्त का निदान। कल्पित—प्रमादियों के लिए यौवन आदि अनित्य है, ऐसा उपदेश देना चाहिए। जैसे पाण्डुपत्र के द्वारा किशलयों को कहा गया है।
जह तुब्भे तह अम्हे तुब्भे वि य होहिहा जहा अम्हे।
अप्पाहेइ पडंतं पंडुयपत्तं किसलयाणं।।
(उनि. 307)
पाण्डुपत्र को देख उपहास करनेवाली किशलयों को पाण्डुपत्र कहते हैं—जैसे तुम अभी हो वैसे हम भी थे। तुम भी वैसे होंगे जैसे अभी हम हैं।
अथवोपमानमात्रं ज्ञातं सुकुमारः करः किशलयमिवेत्यादिवत्, अथवा ज्ञातम् उपपत्तिमात्रं ज्ञानहेतुत्वात्, 'कस्माद्यवाः क्रीयन्ते? यस्मान्मुधा न लभ्यन्ते' इत्यादिवदिति, एवमनेकधा साध्यप्रत्ययस्वरूपं ज्ञातमुपाधिभेदात् चतुर्विधं दर्शयति, तत्र आ अभिविधिना ह्रियते प्रतीतौ नीयते अप्रतीतोऽर्थोऽनेनेत्याहरणम्, यत्र समुदित एव दार्ष्टान्तिकोऽर्थः उपनीयते यथा पापं दुःखाय ब्रह्मदत्तस्येवेति।
अथवा उपमान मात्र ज्ञात है। यथा—जिसके हाथ किसलय की तरह सुकुमार हैं। ज्ञान का हेतु होने से ज्ञात उपपत्तिमात्र है। जौ किसलिए खरीद रहे हैं? खरीदे बिना मिलता नहीं है, इत्यादि की तरह। इस प्रकार अनेक रूप से साध्य की प्रतीति करनेवाले दृष्टांत उपाधि भेद से चार प्रकार के प्रतिपादित हैं। जिससे अभिविधिपूर्वक अप्रतीत अर्थ की प्रतीति हो वह आहरण है। जहां र्दाष्टान्तिक अर्थ सामान्य रूप से उपनीत होता है, जैसे—पाप दुःख के लिए होता है ब्रह्मदत्त की तरह।
तथा तस्य आहरणार्थस्य देशस्तद्देशः स चासावुपचारादाहरणं चेति प्राकृतत्वादाहरणशब्दस्य पूर्वनिपाते आहरणतद्देश इति, भावार्थश्चात्र—यत्र दृष्टान्तार्थदेशेनैव दार्ष्टान्तिकार्थस्योपनयनं क्रियते तत्तद्देशोदाहरणमिति, यथा चन्द्र इव मुखमस्या इति, इह हि चन्द्रे सौम्यत्वलक्षणेनैव देशेन मुखस्योपनयनं नानिष्टेन नयननासावर्जितत्व-कलङ्कादिनेति।
उस आहरण अर्थ का देश तद्देश है। वह उपचार से आहरण है। प्राकृत के कारण आहरण शब्द का पूर्व निपात होने से आहरण तद्देश है। इसका भावार्थ इस प्रकार है—जहां दृष्टांतार्थ के एक देश से ही दार्ष्टान्तिक अर्थ का उपनयन किया जाता है वह तद्देश उदाहरण है। इसका मुख चंद्र जैसा है। यहां चंद्र में सौम्यत्व लक्षण देश रूप में मुख का उपनयन है। यहां नयन, नासिका न होना तथा कलंक युक्त होना इष्ट नहीं है।1
तथा तस्यैव आहरणस्य सम्बन्धी साक्षात् प्रसङ्गसम्पन्नो वा दोषस्तद्दोषः, स चासौ धर्म्मे धर्म्मिणः उपाचारादाहरणं चेति प्राकृतत्वेन पूर्वनिपातादाहरणतद्दोष इति, अथवा तस्य आहरणस्य दोषो यस्मिंस्तत्तथा, शेषं तथैव, अयमत्र भावार्थः—यत् साध्यविकलत्वादिदोषदुष्टं तत् तद्दोषाहरणम्, यथा 'नित्यः शब्दोऽमूर्त्तत्वात्, घटवत्', इह साध्यसाधनवैकल्यं नाम दृष्टान्तदोषः, यच्चासभ्यादिवचनरूपं तदपि तद्दोषाहरणम्, यथा सर्वथाऽहमसत्यं परिहरामि गुरुमस्तककर्त्तनवदिति, यद्वा साध्यसिद्धिं कुर्वदपि दोषान्तरमुपनयति तदपि तदेव, यथा सत्यं धर्म्ममिच्छन्ति लौकिकमुनयोऽपि—
उसी आहरण संबंधी दोष अथवा प्रसंग में साक्षात् दिखनेवाला दोष तद्दोष है। धर्म में धर्मी का उपचार होने से आहरण है। प्राकृत के कारण पूर्वनिपात होने से आहरण तद्दोष शब्द बनता है। अथवा उस आहरण का दोष अथवा उसमें जो दोष है वह। यहां भावार्थ इस प्रकार है—जो साध्य विकलता आदि दोषों से दूषित है वह तद्दोष आहरण है। यथा—शब्द नित्य है क्योंकि वह अमूर्त है जैसे घट। यहां साध्य-साधन विकलता नामक दृष्टांत दोष है। असभ्य वचनात्मक आहरण को भी तद्दोष कहा जाता है। मैं असत्य का सर्वथा परिहार करता हूं, जैसे—गुरु मस्तक को काटने का। अथवा साध्य की सिद्धि करते हुए भी दूसरे दोषान्तर को प्रस्तुत करना आहरण तद्दोष है, जैसे लौकिक मुनि भी सत्य धर्म की वांछा करते हैं यथा—
वरं कूपशताद्वापी वरं वापीशतात् क्रतुः।
वरं क्रतुशतात् पुत्रः सत्यं पुत्रशताद्वरम्।।
(नारद. 1।212)
सौ कुंओं में एक वापी श्रेष्ठ होती है। सौ वापियों में एक यज्ञ श्रेष्ठ होता है। सौ यज्ञों में एक पुत्र श्रेष्ठ होता है। सौ पुत्रों में एक सत्य श्रेष्ठ है।
इति वचनवक्तृनारदवदिति, अनेन च श्रोतुः पुत्र-क्रतुप्रभृतिषु प्रायः संसारकारणेषु धर्म्मप्रतीतिराहितेति आहरणतद्दोषतेति, यथा वा 'बुद्धिमता केनापि कृतमिदं जगत्, सन्निवेशविशेषवत्त्वात्, घटवत्, स चेश्वरः' इति, अनेन हि स बुद्धिमान् कुम्भकारतुल्योऽनीश्वरः सिध्यतीति, ईश्वरश्च स विवक्षित इति।
ऐसे वचन का कथन करनेवाले नारद की तरह है। इससे श्रोता को पुत्र, यज्ञ आदि प्रायः संसार कारणों में जो धर्म की प्रतीति होती है वह भी आहरण तद्दोषता है। अथवा जैसे यह जगत् किसी बुद्धिमान के द्वारा कृत है क्योंकि यह सन्निवेश विशेष है जैसे घड़ा। और वह ईश्वर है। इससे ही वह बुद्धिमान कुम्भकार की तरह अनीश्वर सिद्ध होता है और वह यहां विवक्षित ईश्वर है।
तथा वादिना अभिमतार्थसाधनाय कृते वस्तूपन्यासे तद्विघटनाय यः प्रतिवादिना विरुद्धार्थोपनयः क्रियते पर्यनुयोगोपन्यासे वा य उत्तरोपनयः स उपन्यासोपनयः, उत्तररूपमुपपत्तिमात्रमपि ज्ञातभेदो ज्ञानहेतुत्वादिति, यथा अकर्त्ताऽऽत्मा अमूर्त्तत्वादाकाशवदित्युक्ते अन्य आह—आकाशवदेवाऽभोक्तेत्यपि प्राप्तमनिष्टं चैतदिति। यथा वा मांसभक्षणमदुष्टं प्राण्यङ्गत्वादोदनादिवत्, अत्राऽऽहाऽन्यः—ओदनादिवदेव स्वस्वपुत्रादिमांसभक्षण-मप्यदुष्टमिति, यथा वा त्यक्तसङ्गा वस्त्र-पात्रादिसङ्ग्रहं न कुर्वन्ति ॠषभादिवत्, अत्राह—कुण्डिकाद्यपि ते न गृह्णन्ति तद्वदेवेति। तथा 'कस्मात् कर्म कुरुषे? यस्माद् धनार्थी' ति। इह प्रथम ज्ञातं समग्रसाधर्म्यं द्वितीयं देशसाधर्म्यं तृतीयं सदोषं चतुर्थं प्रतिवाद्युत्तररूपमित्ययमेषां स्वरूपविभाग इति। इह देशतः संवादगाथा—
वादी अपने अभिमत अर्थ की सिद्धि के लिए दृष्टांत का उपन्यास करता है। प्रतिवादी इसका खंडन करने के लिए विरुद्ध अर्थ का उपन्यास करता है अथवा पर्युनुयोग (विपरीत) उपन्यास होने पर जो उत्तरोपनय है, वह उपन्यासोपनय है। उत्तर रूप उपपत्ति मात्र भी ज्ञान का हेतु होने से ज्ञातभेद है। जैसे आत्मा अकर्ता है क्योंकि वह अमूर्त है जैसे आकाश। ऐसा कहने पर दूसरा कहता है—आकाश की तरह ही वह अभोक्ता भी है। तब इस अनिष्ट की प्राप्ति होती है। अथवा जैसे मांसभक्षण अदुष्ट है क्योंकि वह प्राणी का अंग है जैसे चावल। यहां दूसरा कहता है—चावल आदि की तरह ही अपने-अपने पुत्र का मांसभक्षण भी अदुष्ट है। अथवा जैसे आसक्ति को छोड़नेवाले वस्त्र, पात्र आदि का संग्रह नहीं करते हैं, जैसे ॠषभ। यहां दूसरा कहता है—उनकी तरह वे कमण्डलु आदि को भी ग्रहण नहीं करते हैं।
प्रश्न—कर्म किसलिए करते हो?
समाधान—क्योंकि मैं धन का अर्थी हूं।
यहां प्रथम ज्ञात समग्र साधर्म्य ज्ञात है। द्वितीय देश साधर्म्य है। तृतीय सदोष है। चतुर्थ प्रतिवादी का उत्तर रूप है। इस प्रकार यह इनका स्वरूप विभाग है। यहां देशतः संवाद गाथा इस प्रकार है—
चरियं च कप्पियं वा दुविहं तत्तो चउव्विहेक्केक्कं।
आहरणे तद्देसे तद्दोसे चेवुवन्नासे।।
(दनि. 53)
चरित और कल्पित ये दो प्रकार के उदाहरण हैं। पुनः प्रत्येक के चार-चार भेद हैं—आहरण, तद्देश, तद्दोष और उपन्यास।
अवाये त्ति अपायः अनर्थः, स यत्र द्रव्यादिष्वभिधीयते यथैतेषु द्रव्यादिविशेषेष्वस्त्यपायो विवक्षितद्रव्यादिविशेषेष्विव, हेयता वाऽस्य यत्राभिधीयते तदाहरणमपाय इति, स च चतुर्धा द्रव्यादिभिः।
अपाय अनर्थ है। वह अपाय जहां द्रव्य आदि के विषय में कहा जाता है जैसे इन द्रव्य आदि विशेषों में अपाय है, विवक्षित द्रव्य आदि विशेष की तरह है। अथवा इसकी हेयता जहां कही जाती है वह उदाहरण अपाय है। वह द्रव्य आदि से चार प्रकार का है।
तत्र द्रव्यात् द्रव्ये वाऽपायो द्रव्यमेव वा तत्कारणत्वादपायो द्रव्यापायः, एतद्हेयतासाधकं एतत्साधकं वाऽऽहरणमपि तथोच्यते, तत्प्रयोगः—द्रव्यापायः परिहार्यस्तत्र वाऽपायो वर्त्तते।
द्रव्य से अथवा द्रव्य में अपाय द्रव्य अपाय है। अथवा द्रव्य ही उसका कारण होने से वह अपाय द्रव्य अपाय है। यह हेयता साधक है अथवा इसका आहरण भी वैसा ही कहा जाता है। उसका प्रयोग इस प्रकार है—द्रव्य अपाय परिहार्य है। अथवा उसमें अपाय होता है।
देशान्तर-गमनोपार्जितद्रविणयोस्तल्लोभात् परस्पर-मारणपरिणतयोः स्वग्रामाद् बहिः प्राप्तावनुतापात् ह्रदत्यक्तमत्स्यगिलिततद्वित्तयोर्मत्स्यबन्धकपार्श्वात् गृहीतस्य तस्य मत्स्यस्य विदारणेऽवाप्ततद्द्रव्य-लुब्धभगिन्या मत्स्यच्छेदकशस्त्राभिघातेन तदुद्दालन-प्रवृत्तमारितमातृकयोस्तथाविधव्यतिकरदर्शनोत्पन्न-संवेगात् प्रतिपन्नप्रव्रज्ययोर्भ्रातृवणिजोरिव, तत्परिहारश्च प्रव्रज्यया तत्त्यागादिति, आहरणता चास्य देशनोपनयस्याविवक्षणादिति।
दो भाई धनार्जन कर पुनः अपने देश लौट रहे थे। दोनों के मन में पाप समा गया। एक-दूसरे को मारने की भावना से कोई उपाय ढूढने लगे। भेद प्रकट होने के अनुताप से धन से भरी नौली को तालाब में डाल दिया। मछली ने उसे निगल लिया। वही मछली घर लाई गई। बहिन ने उसका पेट चीरा। नौली देख उसका मन ललचा गया। मां ने उसे देख लिया। दोनों में झगड़ा हुआ। लड़की ने मां के मर्मस्थान पर प्रहार किया। वह मर गई। वह धन उसकी मृत्यु का कारण बना। जिसे देख संवेग उत्पन्न होने से प्रवज्या लेनेवाले दोनों वणिक् भाइयों की भांति, प्रव्रज्या के कारण धन परिहार उसके त्याग से हुआ। इस प्रकार की आहरणता देशोपनयन की विवक्षा से है।
तथा क्षेत्रात् क्षेत्रे वा क्षेत्रमेव वाऽपायः क्षेत्रापायः, शेषं तथैव, एवमुत्तरत्रापि, तत्प्रयोगः—अपायवत् क्षेत्रं वर्जयेत् जरासन्धाभिधानप्रतिवासुदेवात् सम्भावितापायां मथुरानगरीं यथा दशार्हचक्रं वर्जयामासेति, अथवा सम्भवत्यपायः सप्रत्यनीकक्षेत्रे ससर्प्पगृहवत्।
तथा क्षेत्र से अथवा क्षेत्र में होनेवाला या क्षेत्र अपाय क्षेत्रापाय है। शेष उसी प्रकार है। इसी प्रकार उत्तरवर्ती विकल्प भी है। उसका प्रयोग इस प्रकार है—अपाय की तरह क्षेत्र को छोड़ना। जरासंध नामक प्रतिवासुदेव से संभावित अपाययुक्त मथुरा नगरी को जैसे दशार्ह राजाओं ने छोड़ दिया। अथवा सप्रत्यनीक क्षेत्र में ससर्प गृह की तरह अपाय होता है।
कालापायो यथा—सापायकालवर्जने, द्वैपायनो द्वारकामा वर्षद्वादशकाद्धक्ष्यतीति श्रुतनेमिनाथवचनो द्वादशवर्षलक्षणसापायकालपरिजिहीर्षयोत्तरापथप्रवृत्तो द्वैपायनो यथेति, अथवा सापायोऽपि भवति कालो भद्रादिवदिति।
काल अपाय—यथा सअपाय काल का वर्जन। कृष्ण के पूछने पर अरिष्टनेमि ने कहा—द्वारवती नगरी का नाश बारह वर्षों में द्वैपायन ॠषि द्वारा होगा। ॠषि ने जब इसे सुना तब वे इसे टालने के लिए द्वारवती को छोड़ अन्यत्र चले गए। यह काल का अपाय है। अथवा काल सअपाय है जैसे भद्रा आदि।
तथा भावापायो यथा भावापायं परिहरेत् महानागवत् नागदत्तक्षुल्लकवद्वेति, तथाहि—किल कश्चित् क्षपकः प्रस्तुतपारणकः सक्षुल्लकः समारब्धभिक्षार्थभ्रमणकः कथञ्चिन्मारितमण्डूकिकः क्षुल्लकप्रेरितोऽप्रतिपन्नतद्वचनः पुनरावश्यककाले स्मारिततदर्थः समुत्पन्नकोपः क्षुल्लकोपघातायाभ्युत्थितो वेगादागच्छन् स्तम्भ आपतितो मृतो ज्योतिष्केषूत्पन्नोऽनन्तरं च्युतो जातिस्मरदृष्टिविषसर्प्पतयोत्पन्नः सर्प्पदष्टमृतपुत्रेण च सर्प्पेषु कुपितेन राज्ञाऽऽदिष्टजनमार्यमाणेषु नागेषु नागविनाशकनरेण केनाप्योषधिबलादाकृष्यमाणो दृष्टकोपविपाकतया च मद्दृष्टिविषेण मा घातकपुरुषविघातो भवत्विति भावनया पुच्छतो निर्गच्छन् यथानिर्गमं च खण्ड्यमानः कोपलक्षणभावापायं परिहृतवानिति, तथा स एवानन्तरं नागदत्ताभि-धानराजसुततयोत्पन्नो बालत्व एव प्रतिपन्नप्रव्रज्योऽत्यन्त-संविग्नस्तिर्यग्भवाभ्यासाच्चात्यन्तक्षुधालुरादित्योदयादस्तमयं यावद् भोजनशीलोऽसाधारणगुणावर्जितदेवताभिवन्दितोऽत एव तद्गच्छगतमासादिक्षपकचतुष्टस्येर्ष्याविषयीभूतो विनयार्थं तेषामुपदर्शितस्वार्थानीतभोजनः तैश्च मत्सराद् भोजनमध्यनिष्ठ्यूतनिष्ठीवनोऽत्यन्तोपशान्तचित्तवृत्तितया यः सञ्जातकेवलः पुनर्देवतावन्दितस्तेषामपि क्षपकाणां संवेगहेतुत्वेन केवलज्ञानदर्शनसमृद्धिसम्पादकः कोपरूपं भावापायं परिजहारेति, अथवा कोपादिलक्षणो भावोऽपायो भवति क्षपकस्येवेति, गाथे इह—
भाव अपाय—महानाग अथवा नागदत्त क्षुल्लक की तरह भाव अपाय का परिहार करना चाहिए। यथा—पारणा करने में समुद्यत कोई तपस्वी अपने शिष्य के साथ भिक्षा के लिए गया। कोई मेंढकी उसके द्वारा मर गई। शिष्य के द्वारा प्रेरित करने पर उसके कथन को स्वीकार नहीं किया। शिष्य के द्वारा पुनः प्रतिक्रमण के समय में उसकी स्मारणा करवाई गई। तब क्रुद्ध हो शिष्य को मारने के लिए समुद्यत, वेग से आते हुए स्तंभ से टकराकर गिरने पर मृत्यु को प्राप्त हो ज्योतिष्क में उत्पन्न हुआ। वहां से च्युत हो जातिस्मरण (ज्ञानवाला) दृष्टिविष सर्प के रूप में उत्पन्न हुआ। सर्पदंश से पुत्र की मृत्यु होने पर, सर्प पर कुपित राजा के द्वारा आदेश देने पर जनता के द्वारा नाग के मारे जाने पर किसी नागविनाशक मनुष्य के द्वारा किसी औषधि से आकृष्ट, क्रोध का विपाक होने पर भी मेरे दृष्टिविष से घातक पुरुष का विघात न हो, इस भावना से पूंछ से निकलते हुए टुकड़े-टुकड़े होने पर कोप लक्षण भाव अपाय को छोड़ दिया। उसके बाद वही नागदत्त नाम के राजपुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ। बचपन में प्रव्रज्या को स्वीकार कर अत्यन्त वैरागी बन गया। तिर्यक् भव के अभ्यास के कारण अत्यंत क्षुधातुर वह सूर्योदय से सूर्यास्त पर्यंत भोजनशील रहता था। अत्यंत असाधारण गुणों से आवर्जित (आकृष्ट) वह देवताओं से अभिवंदित था। अतः उस गच्छ के मासखमण आदि तप करनेवाले—एक चातुर्मासिक, एक त्रैमासिक, एक द्विमासिक, एक मासिक (तपस्वी) ईर्ष्या के वशवर्ती हो, उसके द्वारा लाए गए भोजन को दिखाने पर उस भोजन के मध्य थूक देते, थूकने पर अत्यंत उपशांत चित्तवृत्ति से उसे ज्ञान उत्पन्न हुआ, पुनः देवताओं द्वारा अभिवंदित उन्हीं तपस्वियों के संवेग का हेतु होने से केवलज्ञान-केवलदर्शन की समृद्धि का संपादक था। क्रोध रूपी भाव अपाय से भाव मुक्त हुए। अथवा तपस्वी की भांति क्रोध आदि लक्षण भाव अपाय होता है। यहां गाथाएं (इस प्रकार) हैं—
दव्वावाए दुन्नि उ वाणियगा भायरो धणनिमित्तं।
वहपरिणयमेक्कमिक्कं दहम्मि मच्छेण निव्वेओ।।
खेत्तम्मि अवक्कमणं दसारवग्गस होइ अवरेणं।
दीवायणो य काले भावे मंडुक्कियाखमओ।।
(दनि. 55,56)
द्रव्य अपाय का उदाहरण—दो वणिक् भाई धनार्जन के लिए दूर देश गए। जब वे अर्जित धन को ले स्वदेश आने लगे तब धन के लोभ से उनमें एक-दूसरे को मारने का अध्यवसाय उत्पन्न हुआ। धन को अनर्थकारक समझ उन्होंने उसको तालाब में फेंक दिया। उसे एक मत्स्य निगल गया। उस मत्स्य के पेट से निकले हुए धन से अपनी मां की मृत्यु देख वे विरक्त हो गए। अंत में मुनि बन गए। क्षेत्र अपाय का उदाहरण है—दशार्ह वर्ग का दूसरे क्षेत्र में अपक्रमण काल अपाय में द्वैपायन ॠषि और भाव अपाय में क्षपक-मेंढकी का उदाहरण ज्ञातव्य है।
उवाए त्ति उपायः, उपेयं प्रति पुरुषव्यापारादिका साधनसामग्री, स यत्र द्रव्यादावुपेये अस्तीत्यभिधीयते यथैतेषु द्रव्यादिविशेषेषु साधनीयेष्वस्त्युपायो विवक्षितद्रव्यादिविशेषवत्, उपादेयता वाऽस्य यत्राभिधीयते तदाहरणमुपाय इति, सोऽपि द्रव्यादिभिश्चतुर्द्धैव।
उवाए—उपाय। उपेय के प्रति पुरुष व्यापार आदि साधन सामग्री (उपाय) है। द्रव्य आदि उपेय में जो होती है वह उपेय कही जाती है। यथा—इन द्रव्य आदि विशेष साधनीय में विवक्षित द्रव्य आदि विशेष की तरह उपाय होता है। जहां इसकी उपादेयता का कथन किया जाता है, वहां आहरण उपाय है। वह द्रव्य आदि चार प्रकार का है।
तत्र द्रव्यस्य सुवर्णादेः प्रासुकोदकादेर्वा द्रव्यमेव वा उपायो द्रव्योपायः, एतत्साधनमेतदुपादेयतासाधनं वाऽऽहरणमपि तथोच्यते, तत्प्रयोगश्चैवम्—अस्ति सुवर्णादिषूपायः, उपायेनैव वा सुवर्णादौ प्रवर्त्तितव्यम्, तथाविधधातुवादसिद्धादिवदिति।
सुवर्ण आदि अथवा प्रासुक जल आदि का अथवा द्रव्य ही उपाय है वह द्रव्योपाय है। यह साधन अथवा यह उपादेयता साधन आहरण भी द्रव्योपाय कहा जाता है। उसका प्रयोग इस प्रकार है—सुवर्ण आदि में उपाय है। अथवा सुवर्ण आदि की प्राप्ति का उपाय है। अथवा उपाय विशेष से स्वर्ण आदि में प्रवृत्त होना चाहिए, उसी प्रकार के धातुवाद सिद्ध आदि की तरह।
एवं क्षेत्रोपायः क्षेत्रपरिकर्मणोपायः यथा अस्त्यस्य क्षेत्रस्य क्षेत्रीकरणोपायो लाङ्गलादि स्तथाविध साधु व्यापारो वा तेनैव वा प्रवर्तितव्यमत्र तथा विधान्यक्षेत्रवदिति।
इसी प्रकार क्षेत्रोपाय क्षेत्रपरिकर्म उपाय है। यथा—इस क्षेत्र का यह क्षेत्रीकरण उपाय है। यहां हल चालन आदि उस प्रकार का सम्यक् व्यापार अन्य क्षेत्र की तरह करना चाहिए।
एवं कालोपायः कालज्ञानोपायः, यथा अस्ति कालस्य ज्ञाने उपायः धान्यादेरिव, जानीहि वा कालं घटिकाच्छायादिनोपायेन तथाभूतगणितज्ञवदिति।
इसी प्रकार कालज्ञान कालोपाय है। यथा—धान्य आदि की तरह काल का ज्ञान अपाय है। तथाभूत गणितज्ञ की तरह घटिका, छाया आदि उपायों से काल को जानो।
एवं भावोपायः, यथा भावज्ञाने उपायोऽस्ति भावं वोपायतो जानीहि, बृहत्कुमारिकाकथाकथनेन विज्ञात-चौरादिभावाभयकुमारवदिति। तथाहि—किल राजगृह-नगरस्वामिनः श्रेणिकराजस्य पुत्रोऽभयकुमाराभिधानो देवताप्रसादलब्धसर्वत्तुकफलादिसमृद्धारामस्याम्रफलानाम् अकालाम्रफलदोहदवद्भार्यादोहदपूरणार्थं चण्डालचौरेणा-पहरणे कृते चौरपरिज्ञानार्थं नाट्यदर्शननिमित्तमिलित-बहुजनमध्ये बृहत्कुमारिकाकथामचकथत्, तथाहि—
इसी प्रकार भाव उपाय है। यथा—भाव ज्ञान में उपाय है अथवा भाव को उपाय से जानो। बृहद्कुमारी की कथा के कथन से चोर आदि के भाव को जाननेवाले अभयकुमार की तरह। जैसे राजगृह नगर के सम्राट् श्रेणिक का अभयकुमार नामक पुत्र था। उनके पास देवकृपा से सब ॠतुओं के फल आदि से समृद्ध उपवन था। किसी चाण्डाल के द्वारा उस उपवन से अपनी पत्नी के अकाल में आम्रफल खाने के दोहद की पूर्ति के लिए आम्रफलों की चोरी की गई। आम्रफलों की चोरी का पता लगाने के लिए अभयकुमार ने नाट्य दर्शनार्थ उपस्थित जन-समूह के मध्य वृहद्कुमारी की कथा कही।
काचिद् बृहत्कुमारिका वाञ्छितवरलाभाय कामदेव-पूजार्थमारामे पुष्पाणि चोरयन्ती आरामपतिना गृहीता। सद्भावकथने विवाहितया पत्या अपरिभुक्तया मत्पार्श्वे समागन्तव्यमित्यभ्युपगमं कारयित्वा मुक्ता, ततः कदाचित् विवाहिता सती पतिमापृच्छ्य रात्रावारामपति-पार्श्वे गच्छन्ती चौर-राक्षसाभ्यां गृहीता सद्भावकथने प्रतिनिवृत्तया भवत्पार्श्वे आगन्तव्यमितिकृताभ्युपगमा मुक्ता आरामे गता आरामिकेण सत्यप्रतिज्ञेत्य-खण्डितशीला विसर्जिता इतराभ्यामपि तथैव विसर्जिता पतिसमीपमागतेति, ततो भो लोकाः! पत्यादीनां मध्ये को दुष्करकारक इति चासौ पप्रच्छ, तत ईष्यालुप्रभृतयः पत्यादीन् दुष्करकारित्वेनाभिदधुः, चौरचाण्डालस्तु चौरानिति, ततो-ऽसावनेनोपायेन भावमुपलक्ष्य चौर इति कृत्वा तं बन्धयामासेति, अत्रापि गाथे—
कोई वृहद्कुमारी वांछित पति की प्राप्ति के लिए कामदेव की पूजा करने उपवन में गई। उसे पुष्प चुराते देख उपवन के मालिक ने उसे पकड़ लिया। किंतु सत्य प्रकट करने पर आराम पति ने कहा—विवाह के पश्चात् पति द्वारा अपरिभुक्त यदि मेरे पास आओ तो मैं तुम्हें मुक्त करूं। उसकी स्वीकारोक्ति के पश्चात् उपवन स्वामी ने उसे मुक्त कर दिया। समयानन्तर से विवाह होने के पश्चात् पति से पूछकर वह रात्रि में उस उपवनपति के पास जाने लगी। मार्ग में चोर और राक्षस के द्वारा पकड़े जाने पर उसने अपनी पूरी कथा सुनाई। 'प्रतिनिवृत्ति में मेरे पास आना'—ऐसा संकल्प करवाकर उसे मुक्त किया। वह उपवन में पहुंची। आरामिक उसकी सत्य प्रतिज्ञा से प्रभावित हुआ। उस अखंडशीला को वापस भेजा। चोर और राक्षस ने भी उसे बिना स्पर्श किए भेज दिया। वह अपने पति के पास आ गई। अतः हे लोगो! इन चारों—पति, चोर, राक्षस और आरामिक के मध्य सबसे दुष्कर कौन था? तब ईर्ष्यालु आदि ने उसके पति को दुष्करकारक कहा। किंतु आम्रचोर चाण्डाल ने चोरों को दुष्करकारक कहा। तब इस प्रकार उसके भावों के अनुसार उसे चोर समझकर बांध लिया गया। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
एमेव चउविगप्पो होइ उवाओ वि तत्थ दव्वम्मि।
धाउव्वाओ पढमो णंगलकुलिएहिं खेत्तं तु।।
1. उपाय के भी चार प्रकार होते हैं—द्रव्य उपाय, क्षेत्र उपाय, काल उपाय और भाव उपाय। द्रव्य उपाय में प्रथम अर्थात् लौकिक है—धातुवाद। उसमें सुवर्ण आदि धातुओं को विशेष प्रयोग से शुद्ध करना है। हल, कुलिका आदि के द्वारा क्षेत्र की शुद्धि करना क्षेत्र उपाय है।
कालो वि नालियाईहिं होइ भावम्मि पंडिओ अभओ।
चोरस्य कए णट्टिय वड्डकुमारिं परिकहिंसु।।
(दनि. 61,62)
2. नालिका आदि साधनों से काल का ज्ञान किया जाता है, यह काल उपाय है। भाव उपाय में बुद्धिमान अभयकुमार का निदर्शन है। चोर को पकड़ने के लिए अभयकुमार नर्तक द्वारा खेल दिखाने से पूर्व जनता को वृद्धकुमारी का कथानक कहता है।
ठवणाकम्मे त्ति स्थापनं प्रतिष्ठापनं स्थापना, तस्याः कर्म्म करणं स्थापनाकर्म्म, येन ज्ञातेन परमतं दूषयित्वा स्वमतस्थापना क्रियते तत् स्थापनाकर्म्मेति भावः, तच्च द्वितीयाङ्गे द्वितीयश्रुतस्कन्धे प्रथमाध्ययनं पुण्डरीकाख्यम्, तत्र ह्युक्तम्—अस्ति काचित् पुष्करिणी कर्द्दमप्रचुरजला, तन्मध्यदेशे महापुण्डरीकम्, तदुद्धरणार्थं चतसृभ्यो दिग्भ्यश्चत्वारः पुरुषाः सकर्द्दममार्गैः प्रवेष्टुमारब्धाः, ते चाकृततदुद्धरणा एव पङ्के निमग्नाः, अन्यस्तु तटस्थो-ऽसंस्पृष्टकर्द्दम एवामोघवचनतया तदुद्धृतवानिति ज्ञातम्, उपनयश्चायमत्र—कर्द्दमस्थानीया विषयाः, पुण्डरीकं राजादिर्भव्यपुरुषः, चत्वारः पुरुषाः परतीर्थिकाः, पञ्चमः पुरुषः साधुः, अमोघवचनं धर्म्मदेशना, पुष्करिणी संसारः, तदुद्धारो निर्वाणमिति, अनेन च ज्ञातेन विषयाभिष्वङ्गवतां तीर्थिकानां भव्यस्य संसारानुत्तारकत्वं साधोश्च तद्विपर्ययं वदता आचार्येण परमतदूषणेन स्वमतं स्थापितमतो भवतीदं ज्ञातं स्थापनाकर्म्मेति।
स्थापन स्थापना है। उसका कर्म स्थापना कर्म है। जिस ज्ञात—दृष्टांत के द्वारा परमत का दूषण कर स्वमत की स्थापना की जाती है वह स्थापना कर्म है। वह द्वितीय अंग (सूत्रकृतांग) के द्वितीय श्रुतस्कंध का पुण्डरीक नामक अध्ययन है। वहां कहा है—कोई पुष्करिणी कीचड़ बहुल जलवाली है। उसके मध्यभाग में बड़ा कमल है। उस कमल को लेने के लिए चारों दिशाओं से चार पुरुषों ने कर्दम मार्ग से प्रवेश किया। वे कमल को ग्रहण किए बिना ही कीचड़ में डूब गए। अन्य तट पर स्थित व्यक्ति ने कीचड़ का स्पर्श किए बिना ही अमोघ वचनता से कमल को निकाल लिया। यह उदाहरण है। इसका उपनयन इस प्रकार है—विषय कर्दम स्थानीय हैं। राजा आदि भव्य पुरुष पुण्डरीक स्थानीय है। परतीर्थिक चार पुरुष हैं। साधु पांचवां पुरुष है। धर्मदेशना अमोघ वचनता है। संसार पुष्करिणी है। निर्वाण कमल ग्रहण है। इस दृष्टांत से विषयानुरक्त तीर्थिकों का भव्य को संसार से पार न उतार पाना और उससे विपरीत साधु का संसार पार करवाना—यह कथन करते हुए आचार्य के द्वारा परमत के दूषण से स्वमत स्थापित हुआ। अतः यह दृष्टांत स्थापना कर्म है।
अथवाऽऽपन्नं दूषणमपोह्य स्वाभिमतस्थापना कार्येत्येवंविधार्थप्रतिपत्तिर्यतो जायते तत् स्थापनाकर्म्म, किल मालाकारेण केनापि राजमार्गपुरीषोत्सर्ग-लक्षणापराधापोहाय तत्स्थाने पुष्पपुञ्जकरणेन किमिदमिति पृच्छतो लोकस्य हिंगुशिवो देवोऽयमिति वदता व्यन्तरायतनस्थापना कृतेति, एतस्मात् किलाख्यानका-दुक्तार्थः प्रतीयत इतीदं स्थापनाकर्म्मेति। तथा नित्यानित्यं वस्त्वित्यसङ्गतं जिनमतं विरुद्धधर्माध्यासादिति दूषणमापन्नम्, एतद्व्यपोहायोच्यते—विरुद्धधर्माध्यासो न भेदनिबन्धनं विकल्पस्येव, विकल्पो हि क्रमभाविवर्णोल्लेखवान् विरुद्धधर्म्मोपेतो भवति, न च कथञ्चिदेको न भवति, खण्डशो विभक्तस्य तस्य स्वरूपलाभाभावात् प्रवृत्ति-निवृत्त्योरकारणता स्याद-समञ्जसं चैवमिति, एवं च विरुद्धधर्माध्यासस्य कथञ्चिदभेदकत्वे सति न केवलं नित्यानित्यं न भवतीति दूषणमपोढमपि तु सर्वमनेकान्तात्मकमिति विकल्पज्ञातेन स्वमतं प्रसाधितम्, अतो विकल्पज्ञातं स्वमतस्थापनेन स्थापनाकर्म्मेति, अत्र निर्युक्तिगाथा—
अथवा प्राप्त दूषण को दूर कर अपने मत की स्थापना करनी चाहिए, ऐसी प्रतिपत्ति जिससे होती है वह स्थापना कर्म है। किसी मालाकार ने राजमार्ग पर मल का त्याग कर उस अपराध को दूर करने के लिए वहां फूल डाल दिए। लोगों ने पूछा—यह क्या है? ऐसा पूछने पर उसने यह हिंगुशिव देव है, ऐसा कथन किया। वहां व्यंतरायतन की स्थापना हो गई। इस आख्यान से जो कथित अर्थ प्रतीत होता है, यह स्थापना कर्म है। वस्तु नित्यानित्य है, यह जिनमत असंगत है क्योंकि विरुद्ध धर्माध्यास से यहां दूषण की प्राप्ति होती है। इसे दूर करने के लिए कहते हैं—विरुद्ध धर्माध्यास विकल्पों का भेद करनेवाला नहीं है। विकल्प ही क्रमभावी वर्ण का उल्लेख करता हुआ विरुद्ध धर्म से युक्त होता है। कथंचित् एक नहीं होता है। खंडशः विभक्त उसके स्वरूप लाभ का अभाव होने से प्रवृत्ति और निवृत्ति की अकारणता से इसमें असामञ्जस्य है। इस प्रकार विरुद्ध धर्माध्यास से कथंचित् अभेद होने पर न केवल नित्यानित्य नहीं होता है। इस दूषण को दूर करने पर सभी अनेकांतात्मक है। इस विकल्प से दृष्टांत के द्वारा स्वमत की सिद्धि की गई है। अतः विकल्प ज्ञात स्वमत की स्थापना से स्थापना कर्म है। यहां निर्युक्ति गाथा है—
ठवणाकम्मं एक्कं अभेदमित्यर्थः, दिट्ठंतो तत्थ पुंडरीयं तु।
अहवा वि सन्नढक्कण हिंगुसिवकयं उदाहरणं।।
(दनि. 67)
स्थापना कर्म के उदाहरण में दो दृष्टांत हैं—पोंडरीक और मालाकार। एक मालाकार मार्ग में शारीरिक बाधा से पीड़ित हो गया। उसने मलोत्सर्ग कर करंडक में संगृहीत पुष्प उस पर डाल दिए। लोगों ने कारण पूछा तो वह बोला—मैंने प्रत्यक्ष देखा कि यहां हिंगुशिव नामक व्यंतर देव प्रकट हुआ है। उसकी पूजा करने के लिए मैंने ऐसा किया है।
सव्यभिचारो वा हेतुर्यः सहसोपन्यस्तस्तस्य समर्थनार्थं यो दृष्टान्तः पुनरुपन्यस्यते स स्थापनाकर्मेति, उक्तं च—
जो हेतु सव्यभिचार है उसका सहसा उपन्यास करने पर उसके समर्थन के लिए जो दृष्टांत पुनः उपन्यस्त किया जाता है, वह स्थापना कर्म है। कहा भी है—
सव्यभिचारं हेतुं सहसा वोत्तुं तमेव अन्नेहिं।
उववूहइ सप्पसरं सामत्थं चऽप्पणो णाउं।।
(दनि. 68)
किसी तत्त्व की सिद्धि के लिए तत्काल सव्यभिचार हेतु दिया जाता है। स्वपक्ष और परपक्ष का प्रज्ञाबल जानकर उसे अभिव्यक्ति देते हुए दूसरे हेतुओं से उसी हेतु का समर्थन किया जाता है।
तद्यथा—अनित्यः शब्दः कृतकत्वात्, अथ वर्णात्मके शब्दे कृतकत्वं न विद्यते वर्णानां नित्यतयाऽभिमतत्वादिति व्यभिचारः, समर्थना पुनर्वर्णात्मा शब्दः कृतकः, निजकारणभेदेन भिद्यमानत्वात्, घटपटादिवत्, घटादिदृष्टान्तेन हि वर्णानां कृतकत्वं स्थापितमिति भवत्ययं स्थापनाकर्म्मेति।
यथा—शब्द अनित्य है क्योंकि वह कृतक है। वर्णात्मक शब्द में कृतकत्व नहीं होता है। क्योंकि वर्ण नित्य माना गया है। यहां व्यभिचार (दोष) है। वादी के द्वारा कहा गया—वर्णात्मक शब्द कृतक है क्योंकि वह अपने कारण से भिद्यमान होता है जैसे—घट, पट आदि। घट आदि दृष्टांत से वर्णों का कृतकत्व स्थापित है। यह स्थापना कर्म है।
पडुप्पन्नविणासि त्ति—प्रत्युत्पन्नस्य तत्कालोत्पन्नवस्तुनो विनाशोऽभिधेयतया यत्रास्ति तत् प्रत्युत्पन्नविनाशीति, यथा केनापि वणिजा दुहित्रादिस्त्रीपरिवारशीलविनाश-रक्षार्थं तदासक्तिनिमित्तस्वगृहासन्नराजगान्धर्विकगुण-निकायाः स्वगृहे कुलदेवतानिवेशनाद् गुणनिकाकाले तस्या देवताया अग्रतः आतोद्यनादव्याजेन राजापराधपरिहारेण विनाशः कृतः, एवं गुरुणा शिष्यान् क्वचिद् वस्तुन्यध्युपपद्यमानानुपलम्य तस्य तदासक्तिनिमित्त-त्वमुपहन्तव्यमित्येवं प्रत्युत्पन्नविनाशनीयताज्ञापकत्वात् प्रत्युत्पन्नविनाशिज्ञातता गान्धर्विकाख्यानकस्याव-गन्तव्येति, उक्तं च—
तत्काल उत्पन्न वस्तु का विनाश जहां है वह प्रत्युत्पन्नविनाशी है। यथा—किसी वणिक् ने अपनी पुत्री आदि स्त्री परिवार के शील के विनाश को रोकने हेतु अर्थात् शीलरक्षा के लिए उनकी आसक्ति में निमित्त अपने घर के निकट प्रवासित राज गांधर्विक नृत्य मंडली का स्थानांतरण करवा दिया। उसने अपने गृह में कुलदेवता को प्रतिष्ठापित कर गुणनिका (नृत्य, संगीत आदि) काल में कुलदेव के आगे आतोद्य नाद के बहाने (उन्हें विघ्न उपस्थित करना प्रारंभ कर दिया।) इस प्रकार राजा के अपराध का परिहार कर उसने सद्य उत्पन्न दोष का विनाश कर दिया। इसी प्रकार गुरु के द्वारा भी शिष्यों को किसी वस्तु में तत्काल उत्पन्न होनेवाले (दोष को प्राप्त कर) उसकी आसक्ति के निमित्त का विनाश करना चाहिए। इस प्रकार प्रत्युत्पन्न विनाशनीयता का ज्ञापक होने से प्रत्युत्पन्नविनाशी दृष्टांत गांधर्विक आख्यान से अवगंतव्य है। कहा भी है—
होंति पडुप्पन्नविणासणम्मि गंधव्विया उदाहरणं।
सीसो वि कत्थइ जई अज्झोवज्जेज्ज तो गुरुणा।।
.........वारेयव्वो उवाएणं
(दनि. 69,70)
प्रत्युत्पन्न विनाश में गीतकारों का उदाहरण है। इसी प्रकार यदि शिष्य किसी महिला के प्रति आसक्त हो जाए तो ऐसा उपाय करे कि दोष का निवारण हो जाए
अथवा अकर्त्ताऽऽत्मा अमूर्त्तत्वादाकाशवदित्युत्पन्ने आत्मनोऽकर्तृत्वापत्तिलक्षणे दूषणे तद्विनाशायोच्यते—कर्तैवात्मा कथञ्चिन्मूर्त्तत्वाद् देवदत्तवादिति। व्याख्यातमाहरणम्, आहरणता चैतद्भेदानां देशेन दोषवत्तया चोपनयनाभावादिति
अथवा आत्मा अकर्ता है क्योंकि वह अमूर्त है, जैसे—आकाश। ऐसा होने पर आत्मा के अकर्तृत्व आपत्ति (प्राप्ति) लक्षण दूषण के होने पर उसके विनाश के लिए कहते हैं—आत्मा कर्ता है क्योंकि कथंचित् मूर्त है जैसे—देवदत्त। आहरण की व्याख्या की गई। इन भेदों की आहरणता देश दोषयुक्त और उपनय का अभाव होने से है।
अथाहरणतद्देशो व्याख्यायते, स च चतुर्द्धा, तत्र अनुशासनमनुशास्तिः सद्गुणोत्कीर्तनेनोपबृंहणम्, सा विधेयेति यत्रोपदिश्यते साऽनुशास्तिः, यथा गुणवन्तोऽनुशासनीया भवन्ति, यथा साधुलोचनपतित-रजःकणापनयनेन लोकसम्भावितशीलकलङ्का तत्क्षालनायाऽऽराधितदेवताकृतप्रातिहार्या चालनी-व्यवस्थापितोदकाच्छोटनोद्घाटितचंपागोपुरत्रया सुभद्रा अहो शीलवतीति महाजनेनानुशासितेति, उक्तं च—
यहां आहरण तद्देश (एकदेशीय उदाहरण) की व्याख्या की जा रही है। वह चार प्रकार का है। अनुशिष्टि अनुशासन है। सद्गुणों की उत्कीर्तना से किसी वस्तु को परिपुष्ट करना अनुशासन है। 'वह करो'—इस प्रकार जहां कहा जाता है वह अनुशिष्टि है। यथा—गुणवान अनुशासनीय होते हैं। यथा—साधु के आंख में गिरे रजकण को दूर करने से लोक में जिसका शील कलंकित संभावित था, उस आरोप को निर्मूल करने के लिए देवता की आराधना कर प्रातिहार्य (चामत्कारिक) चालनी में व्यवस्थापित जल के छींटों से चंपानगरी के तीन गोपुर द्वारों को सुभद्रा ने उद्घाटित किया। महाजनों द्वारा 'अहो! यह शीलवती है' ऐसा अनुशासन किया गया। कहा भी है—
आहरणं तद्देसे चउहा अणुसट्ठि तह उवालंभो।
पुच्छा निस्सावयणं होइ सुभद्दाऽणुसट्ठीए।।
साहुक्कारपुरोगं जह सा अणुसासिया पुरजणेणं।
वेयावच्चाईसु वि एव जयंतेववूहेज्जा।।
(दनि. 73,74)
आहरण देश के चार प्रकार हैं—अनुशिष्टि, उपालंभ, पृच्छा और निश्रावचन। अनुशिष्टि के प्रसंग में सुभद्रा का उदाहरण है। जैसे सुभद्रा नागरिकों द्वारा धन्यवाद पुरस्सर सम्मानित हुई वैसे ही वैयावृत्य आदि में संलग्न मुनियों का भी आचार्य सद्गुण कीर्तन से सम्मान करे।
इह च तथाविधवैयावृत्यकरणादिनाप्युपनयः सम्भवति तत्त्यागेन च महाजनानुशास्तिमात्रेणोपनयः कृत इत्याहरणतद्देशतेति, एवमनभिमतांशत्यागादभिमतांशोप-नयनमुत्तरेष्वपि भावनीयमिति।
उस प्रकार के वैयावृत्य आदि करने से भी उपनय होता है और उसका त्याग करने से भी होता है। महाजनों ने अनुशास्ति मात्र से उपनय किया, यह आहरणतद्देशता है। इस प्रकार अनभिमत अंश के त्याग से अभिमत अंश का उपनयन उत्तर कथन में भी भावनीय है।
तथा उपालम्भनम् उपालम्भो भङ्ग्यन्तरेणानुशासनमेव स यत्राभिधीयते स उपालम्भो यथा क्वचिदपराधवृत्तयो विनेया उपालम्भनीयाः, यथा महावीरसमवसरणे सविमानागतचन्द्रा-ऽऽदित्योद्द्योतेन कालविभागमजानती मृगापतिनाम्नी साध्वी स्थिता ततस्तद्गमनेऽति-कालोऽयमिति सम्भ्रान्ता सह साध्वीभिरार्यचन्दनासमीपं गता, तया चोपालब्धा अयुक्तमिदं भवादृशीनामुत्तम-कुलजातानामिति।
उपालंभ देना उपालंभ है। भंग के पश्चात् जहां अनुशासन होता है, वह उपालंभ कहा जाता है। यथा—कभी अपराध वृत्तिवाले शिष्य उपलंभनीय है। यथा—महावीर के समवसरण में विमान सहित आगत चंद्र-सूर्य के उद्योत से कालविभाग से अनभिज्ञ साध्वी मृगापति (मृगावती) वहीं स्थित रही। उनके जाने के पश्चात् यह अतिकाल है, ऐसे भयभीत होती हुई वह आर्या चंदना के समीप पहुंची। वहां उन्होंने 'आप जैसी उत्तम कुल में जन्मी हुई के लिए यह अनुचित हैं' ऐसा उपालंभ दिया।
तथा पृच्छा प्रश्नः किं कथं केन कृतमित्यादि, सा यत्र विधेयतयोपदिश्यते सा पृच्छा, यथा प्रच्छनीया ज्ञानिनो निर्णयार्थिभिर्यथा भगवान् कोणिकेन पृष्टः, तथाहि—किल कोणिकः श्रेणिकराजपुत्रः श्रमणं भगवन्तं महावीरं पप्रच्छ, तद्यथा-भदन्त! चक्रवर्त्तिनोऽपरित्यक्तकामा मृताः क्वोपत्पद्यन्ते?, भगवताऽभिहितम्—सप्तमनरकपृथिव्याम्, ततोऽसौ बभाण—अहं क्वोत्पत्स्ये?, स्वामिनोक्तम्—षष्ठ्याम्, स उवाच—अहं किं न सप्तम्याम्? स्वामिना जगदे—सप्तम्यां चक्रवर्त्तिनो यान्ति, ततोऽसावभिदधौ—किमहं न चक्रवर्ती?, यतो ममापि हस्त्यादिकं तत्समानमस्ति, स्वामिना प्रत्यूचे—तव रत्न निधयो न सन्ति, ततोऽसौ कृत्रिमाणि रत्नानि कृत्वा भरतक्षेत्र-साधनप्रवृत्तः किरिमालकयक्षेण गुहाद्वारे व्यापादितः षष्ठीं गत इति।
पृच्छा अर्थात् प्रश्न। क्या, किसके द्वारा किया गया आदि। वह जहां विधेय रूप में उपदिष्ट होती है, वह पृच्छा है। निर्णयार्थी (उत्तराकांक्षी) के द्वारा ज्ञानियों को पूछा जाता है, जैसे—कोणिक के द्वारा भगवान (महावीर) को पूछा गया। श्रेणिक राजा के पुत्र कोणिक ने भगवान महावीर से पूछा—भगवन्! अपरित्यक्त कामवाले चक्रवर्ती मरकर कहां उत्पन्न होते हैं? भगवान ने कहा—सातवीं नरक में। तब वह बोला—भंते! मैं कहां उत्पन्न होऊंगा। भगवान—छट्ठी नरक में। राजा कोणिक—क्या मैं सातवीं नरक में उत्पन्न नहीं होऊंगा। भगवान—सातवीं नरक में चक्रवर्ती जाते हैं। कोणिक ने कहा—क्या मैं चक्रवर्ती नहीं हूं। मेरे भी चक्रवर्ती के समान हाथी आदि हैं। भगवान ने कहा—तुम्हारे रत्न, निधियां नहीं हैं। कृत्रिम रत्नों का निर्माण करके वह भरतक्षेत्र को साधने के लिए प्रवृत्त होता है। वह किरिमालक यक्ष के द्वारा गुफा द्वार पर मारा गया और छट्ठी नरक में गया।
तथा निस्सावयणे त्ति निश्रया वचनं निश्रावचनम्, अयमर्थः—कमपि सुशिष्यामालम्ब्य यदन्यप्रबोधार्थं वचनं तन्निश्रावचनम्, तद्यत्र विधेयतयोच्यते तदाहरणं निश्रा-वचनम्, यथा असहनान् विनेयान् मार्द्दवसम्पन्नमन्य-मालम्ब्य किञ्चिद् ब्रूयात्, गौतममाश्रित्य भगवानिवेति, तथाहि—किल गौतमं तापसादिप्रव्रजितानां केवलोत्पत्तावनुत्पन्नकेवलत्वेनाधृतिमन्तं 'चिरसंश्लिष्टोऽसि गौतम! चिरपरिचितोऽसि गौतम! मा त्वमधृतिं कार्षीः' इत्यादिना वचनसन्दोहेनानुशासयता अन्येऽप्यनुशासिताः, तदनुशासनार्थं द्रुमपत्रकाध्ययनं च प्रणिन्ये इति, उक्तं च—
निश्रा से वचन निश्रावचन है। किसी सुशिष्य का अवलंबन ले दूसरों को प्रबोध देने के लिए कथन करना निश्रावचन है। जो विधेय रूप में कहा जाता है उसका आहरण निश्रावचन है। यथा—मार्दव संपन्न शिष्य का अवलंबन ले दूसरे असहिष्णु शिष्यों को कुछ कहना। प्रव्रजित तापसों के केवलज्ञान होने पर अनुत्पन्न ज्ञानवाले अधृतिमान गौतम को भगवान ने कहा—हे गौतम! तुम मेरे चिरसंश्लिष्ट हो, चिर परिचित हो, अतः तुम अधृति मत करो। इस प्रकार के वचन समूह से अनुशासित करते हुए दूसरों को भी अनुशासित किया। उस अनुशासन के लिए द्रुमपत्रक अध्ययन का प्रणयन किया। कहा भी है—
पुच्छाए कोणिए खलु निस्सावयणम्मि गोयमस्सामि।
(दनि. 78)
पृच्छा के प्रसंग में कोणिक तथा निश्रावचन के प्रसंग में गौतम स्वामी का उदाहरण है।
व्याख्यातं तद्देशोदाहरणम्, तद्दोषोदाहरणमथ व्याख्यायते, तच्च चतुर्द्धा, तत्र अहम्मजुत्ते त्ति यदुदाहरणं कस्यचिदर्थस्य साधनायोपादीयते केवलं पापाभिधान-स्वरूपं येन चोक्तेन प्रतिपाद्यस्याधर्म्मबुद्धिरुपजन्यते तदधर्म्मयुक्तम्, तद्यथा—उपायेन कार्याणि कुर्यात् कोलिकनलदामवत्, तथाहि—पुत्रखादकमत्कोटक-मार्गेणोपलब्धबिलवासानामशेषमत्कोटकानां तप्तजलस्य बिले प्रक्षेपणतो मारणदर्शनेन रञ्जित-चित्तचाण-क्यावस्थापितेन चौरग्राहनलदामाभिधान-कुविन्देन चौर्यसहकारितालक्षणोपायेन विश्वासिता मिलिताश्चौरा विषमिश्रभोजनदानतः सर्वे व्यापादिता इति, आहरणतद्दोषता चास्याधर्म्मयुक्तत्वात् तथाविध-श्रोतुरधर्म्मबुद्धिजनकत्वाच्चेति, अत एव नैवंविधमुदाहर्त्तव्यं यतिनेति।
तद्देश' उदाहरण व्याख्यात किया गया। 'तद्दोष' उदाहरण की यहां व्याख्या है। 'अहम्मजुत्त' का जो उदाहरण है वह किसी अर्थ को साधने के लिए स्वीकार किया जाता है, जो केवल पाप अभिधान स्वरूप है, उसका कथन करने से प्रतिपाद्य में अधर्मबुद्धि उत्पन्न होती है, अतः वह अधर्मयुक्त है। वह इस प्रकार है—उपाय से कार्य करने चाहिए—कोलिक नलदाम की तरह। पुत्र को काटने वाले कीड़े के बिल को देखकर शेष सभी मकोड़ों के बिलों में तप्त जल डलवा दिया। जिससे वे मर गए। इसे देख हर्षित चित्तवाले चाणक्य ने चोरों को पकड़ने के लिए नलदाम नामक कुविंद को अवस्थापित कर दिया। उसने चौर्य सहकारिता लक्षण उपाय से चोरों को विश्वस्त कर दिया। चोर उसके साथ मिल गए। तत्पश्चात् विषमिश्रित भोजन से सभी मार दिए गए। इस प्रकार आहरण तद्दोषता अधर्मयुक्त होने से और उसी प्रकार श्रोता में अधर्म बुद्धि उत्पन्न कर्ता होने से यतियों के द्वारा यह उदाहरणीय नहीं है।
पडिलोमे त्ति प्रतिकूलम्, यत्र प्रातिकूल्यमुपदिश्यते यथा शठं प्रति शठत्वं कुर्यात्, यथा चण्डप्रद्योते तदपहरणार्थं तदपहृताभयकुमारश्चकारेति, तद्दोषता चास्य श्रोतुः परापकारकरणनिपुणबुद्धिजनकत्वात्, अथवा घुष्टप्रतिवादिना द्वावेव राशी जीवश्चाऽजीवश्चेत्युक्ते तत्प्रतिघातार्थं कश्चिदाह—तृतीयोऽप्यस्ति नोजीवाख्यो गृहकोकिलादिच्छिन्नपुच्छवदिति, अस्यापि तद्दोषता-ऽपसिद्धान्ताभिधानादिति।
प्रतिलोम अर्थात् प्रतिकूल। जहां प्रतिकूलता का उपदेश दिया जाता है। यथा—दुष्ट के साथ दुष्टता करनी चाहिए। यथा चंडप्रद्योत से अपहृत अभयकुमार के द्वारा उसके अपहरण के लिए शठता की गई। इसकी तद्दोषता श्रोता में दूसरे का अपकार करने में निपुण बुद्धि को पैदा करती है। अथवा प्रतिवादी के द्वारा दो राशियों—जीव और अजीव की घोषणा करने पर उसके प्रतिवाद के लिए कोई कहता है—'नो जीव' नामक तीसरी राशि की तरह है यथा—छिपकली की छिन्न पूंछ। अपसिद्धांत का कथन करने से इसकी भी तद्दोषता है।
अत्तोवणीए त्ति आत्मैवोपनीतः तथा निवेदितो नियोजितो यस्मिंस्तत्तथा, येन ज्ञातेन परमत-दूषणायोपात्तेनात्ममतमेव दुष्टतयोपनीयते तथा पिङ्गलेनात्मा तदात्मोपनीतम्, तथाहि—कथमिदं तडागमभेदं भविष्यतीति राज्ञा पृष्टः पिङ्गलाभिधानः स्थपतिरवोचत्—भेदस्थाने कपिलादिगुणे पुरुषे निखाते सतीति।
आत्मोपनीत—उसी रूप में नियोजित अथवा निवेदित। परमत में दोष दिखाने के लिए दृष्टांत प्रस्तुत किया जाए और उससे स्वमत दूषित हो जाए। यथा—पिंगल द्वारा स्वयं को प्रस्तुत किया, वह आत्म उपनीत है। राजा के द्वारा पूछा गया—यह तालाब अविभक्त कैसे रह सकता है? तब पिंगल नामक वास्तुकार बोला—भेद स्थान में कपिल आदि गुणवाले पुरुष को गाड़ने पर वह अविभक्त रह सकता है।
अमात्येन तु स एव तत्र तद्गुणत्वान्निखात इति तेनात्मैव नियुक्तः, स्ववचनदोषात्, तदेवंविधमात्मोप-नीतमिति, अत्रोदाहरणम्—यथा सर्व्वे सत्त्वा न हन्तव्या इत्यस्य पक्षस्य दूषणाय कश्चिदाह—अन्यधर्म्मस्थिता हन्तव्या विष्णुनेव दानवा इत्येवंवादिना आत्मा हन्तव्यतयोपनीतो धर्म्मान्तरस्थितपुरुषाणामिति, तद्दोषता तु प्रतीतैवास्येति।
उस गुण के अनुरूप होने से अमात्य के द्वारा उसी को ही गाड़ा गया। इस प्रकार अपने ही वचन के दोष के कारण वह स्वयं नियोजित किया गया। यह आत्मोपनीत हुआ। यहां उदाहरण इस प्रकार है—जैसे जीव हन्तव्य नहीं है। इस पक्ष के दूषण के लिए कोई कहता है—अन्य धर्म स्थित हन्तव्य है जैसे विष्णु के द्वारा दानवों को मारा गया। इस प्रकार का कथन करनेवालों के धर्मांतरस्थित पुरुषों की आत्मा मारने योग्य है, ऐसा उपनीत हुआ। अतः इसकी तद्दोषता प्रतीत ही है।
दुरुवणीए त्ति दुष्टमुपनीतं निगमितं योजितमस्मिन्निति दुरुपनीतं परिव्राजकवाक्यवद्, यथा हि किल कश्चित् परिव्राजको जालव्यग्रकरो मत्स्यबन्धाय चलितः, केनचिद् धूर्त्तेन किञ्चिदुक्तस्तेन च तस्योत्तरमसङ्गतं दत्तम्, अत्र च वृत्तम्—
दुष्ट रूप से योजित किया गया दुरुपनीत परिव्राजक वचन की तरह है। कोई परिव्राजक हाथ में जाल ले मछलियों को पकड़ने के लिए गया। किसी धूर्त्त के द्वारा कुछ कहने पर उसका असंगत उत्तर दिया। यहां गाथा इस प्रकार है—
कन्थाऽऽचार्याऽघना ते ननु
शफरिवधे जालमश्नासि मत्स्यान्?,
ते मे मद्योपदंशाःपिबसि ननु?
युतो वेश्यया, यासि वेश्याम्?।।
दत्त्वाऽरीणां गलेऽह्रिं क्व नु
तव रिपवो? येषु सन्धिं छिनद्मि,
चौरस्त्वम्? द्यूतहेतोः किंतव
इति कथम्? येन दासीसुतोऽस्मि।।
( )
धूर्त्त—आचार्य! आपकी कंथा छिद्रोंवाली है?
भिक्षु—यह मछलियों को पकड़ने का जाल है।
धूर्त्त—क्या आप मछली खाते हैं?
भिक्षु—हां, मैं उन्हें मद्य के साथ खाता हूं।
धूर्त्त—क्या आप मदिरा भी पीते हैं?
भिक्षु—मैं अकेला नहीं पीता, वेश्या के साथ पीता हूं।
धूर्त्त—क्या आप वैश्या के पास भी जाते हैं?
भिक्षु—शत्रुओं के गले पर पैर रखने के लिए वहां भी जाता हूं।
धूर्त्त—क्या आपके शत्रु भी हैं?
भिक्षु—हां, जिनके घरों में सेंध लगाता हूं वे मेरे शत्रु हैं।
धूर्त्त—क्या आप चोर हैं?
भिक्षु—जुए में धन चाहिए उसके लिए मैं चोरी करता हूं।
धूर्त्त—आप जुआरी भी हैं?
भिक्षु—हां, क्योंकि मैं दासीपुत्र हूं।
इत्येवं प्रकृतसाध्यानुपयोगि स्वमतदूषणावहं वा यत्तद्दार्ष्टान्तिकेन सह साधर्म्याभावाद् दुरुपनीतमिति, यथा नित्यः शब्दो घटवद्, इह घटे नित्यत्वं नास्त्येवेति कुतस्तत्साधर्म्याच्छब्दस्य नित्यत्वमस्तु?, अपि त्वनित्यत्वात् घटस्य तत्साधर्म्याच्छब्दस्यानित्यत्व-मेवानभिमतं सिध्यतीति साध्यानुपयोगीदमुदाहरणम्, तथा सन्तानोच्छेदो मोक्षो दीपस्येवेत्यभ्युपगमे दीपदृष्टान्तादनादिमतोऽपि सन्तानस्यावस्तुता प्रतीयते, तथाहि—दीपस्यात्मनश्च सन्तानोच्छेद उत्तरक्षणा-जनकत्वात्, तत्त्वे चार्थक्रियाकारित्वलक्षणसत्त्वा-भावादन्त्यक्षणस्यावस्तुत्वम्, अवस्तुजनकत्वात् पूर्वक्षणस्यापि, तत एव पूर्वतरस्यापीत्येवं समस्तस्यापि सन्तानस्यावस्तुत्वम्, अथ क्षणान्तरानारम्भेऽपि स्वगोचरज्ञानजननलक्षणार्थक्रियाकारित्वादन्त्यक्षणो वस्तु भविष्यति, नैवम्, एवं हि भूतभाविपर्यायपरम्पराऽपि योगिज्ञानं स्वविषयमुत्पादयतीति वस्तुत्वं स्वीकुर्यात्, तन्न क्षणान्तरानारम्भे वस्तुत्वमित्यतो भवति दीपज्ञातं स्वमतदूषणावहमिति, अथवा अनित्यः शब्दः कृतकत्वाद् घटवदिति वक्तव्ये सम्भ्रमादनित्यो घटः कृतकत्वाच्छब्दवदिति वदतो दुरुपनीतं विपर्ययोप-नयनादिति, अत्र गाथाः—
इस प्रकार प्रस्तुत साध्य के लिए अनुपयोगी अथवा अपने मत को दूषित करनेवाला दार्ष्टान्तिक के साथ साधर्म्य का अभाव होने से दुरुपनीत है, जैसे शब्द नित्य है यथा—घट। यहां घट में नित्यत्व ही नहीं है तब उसके साधर्म्य से शब्द का नित्यत्व कैसे होगा? घट के अनित्य होने से उसके साधर्म्य से शब्द का अनित्यत्व अभिमत न होने पर भी सिद्ध होता है। यह साध्य का अनुपयोगी उदाहरण है। तथा संतति उच्छेद मोक्ष है जैसे दीपक का। यह स्वीकार करने पर दीप के दृष्टांत से अनादिमान संतति भी अवस्तुत्व प्रतीत होती है। जैसे दीप और आत्मा की संतति का उच्छेद उत्तर क्षण को पैदा न करने के कारण होता है। वस्तु में अर्थक्रियाकारित्व लक्षण सत्त्व का अभाव होने से अंतिम क्षण का अवस्तुत्व होता है। अवस्तु का जनक होने से पूर्व क्षण का भी अवस्तुत्व सिद्ध होगा। इसलिए पूर्वतर (क्षणों की) भी समस्त संतति की अवस्तुता सिद्ध होती है। क्षणांतर में न होने पर भी स्व गोचर ज्ञान जनन लक्षण अर्थक्रियाकारित्व से अंतिम क्षण में वस्तु होगी? (यदि यह कहेंगे तो) ऐसा नहीं है। इसी प्रकार भूत, भावी पर्याय परंपरा भी योगी ज्ञान में स्व विषय को उत्पन्न करती है, अतः वस्तुत्व को स्वीकार करना चाहिए। क्षणांतर से आरंभ न होने पर वस्तुत्व नहीं है। इस प्रकार दीपक के उदाहरण से स्वमत में दूषण उत्पन्न होता है। अथवा शब्द अनित्य है क्योंकि वह कृतक है जैसे—घड़ा। ऐसा कहने पर संभ्रम से घट अनित्य है क्योंकि शब्द की तरह कृतक है। ऐसा कहने से, विपर्यय का उपनयन करने से वह दोषपूर्ण निगमनवाला दृष्टांत है। यहां गाथा इस प्रकार है—
पढमं अहम्मजुत्तं पडिलोमं अत्तणो उवन्नासो।
दुरुवणियं च चउत्थं अहम्मजुत्तम्मि नलदामो।।
पडिलोमे जह अभओ पज्जोयं हरइ अवहिओ संतो।।
अत्तउवन्नासम्मि य तलायभेयम्मि पिंगलो थवई।
अणिमिसगेण्हणभिक्खुग दुरुवणीए उदाहरणं।।
(दनि. 77-79)
उदाहरण के चार दोष हैं—अधर्मयुक्त, प्रतिलोम, आत्मोपन्यास और दुरुपनीत। अधर्मयुक्त उदाहरण दोष में नलदाम का उदाहरण है।
• प्रतिलोम उदाहरण दोष में अभयकुमार का उदाहरण है। अभयकुमार ने राजा प्रद्योत का हरण किया।
• आत्मोपन्यास उदाहरण में पिंगल स्थपति (वास्तुकार) का उदाहरण है, जिसको तालाब फूटने के प्रसंग में जीवित ही गड़वा दिया था।
•दुरुपनीत उदाहरण दोष में मत्स्यवधक भिक्षुक का उदाहरण है।
उक्त आहरणतद्दोषः, अधुनोपन्यासोपनय उच्यते, स च चतुर्द्धा, तत्र तव्वत्थुए त्ति तदेव परोपन्यस्तसाधनं वस्त्विति उत्तरभूतं वस्तु यस्मिन्नुपन्यासोपनये स तद्वस्तुकः, अथवा तदेव परोपन्यस्तं वस्तु तद्वस्तु, तदेव तद्वस्तुकम्, तद्युक्त उपन्यासोपनयोऽपि तद्वस्तुक इत्युच्यते एवमुतरत्रापि, यथा कश्चिदाह—समुद्रतटे महान् वृक्षोऽस्ति, तच्छाखा जल-स्थलयोरुपरि स्थिताः, तत्पत्राणि च यानि जले निपतन्ति तानि जलचरा जीवा भवन्ति यानि च स्थले निपतन्ति तानि स्थलचरा इति, अन्यस्तदुपन्यस्तमेव तरुपत्रपतनवस्तु गृहीत्वा तदुक्तं विघटयति यदुत—यानि पुनर्मध्ये तेषां का वार्त्तेति? एतदुपपत्तिमात्रमुत्तरभूतं तद्वस्तुक उपन्यासोपनयः, ज्ञातत्वं चास्य ज्ञाननिमित्तत्त्वात्, अथवा यथारूढमेव ज्ञातमेतत्, तथाहि—एवं प्रयोगोऽस्य—जल-स्थलपतितपत्राणि न जलचरादिसत्त्वाः सम्भवन्ति, जल-स्थलमध्यपतितपत्रवत्, तन्मध्यपतितपत्राणां हि जल-स्थलपतितपत्रजलचरत्वादिप्राप्तिवदुभयरूपप्रसङ्ग, न चोभयरूपाः सत्त्वा अभ्युपगता इति, अथवा नित्यो जीव अमूर्त्तत्वादाकाशवदित्युक्ते आह—अनित्य एवास्तु अमूर्त्तत्वात् कर्म्मवदिति।
आहरण तद्दोष का कथन किया गया। अब उपन्यासोपनय को कहते हैं। वह चार प्रकार का है। तद्वस्तुक—दूसरों के द्वारा उपन्यस्त वस्तु। वही उत्तरभूत वस्तु का जिसमें उपन्यास होता है, वह तद्वस्तुक है। वादी के द्वारा उपन्यस्त हेतु से निरसन करना 'तद्वस्तुक' कहा जाता है। इसी प्रकार उत्तरत्र में भी (जानना चाहिए।) यथा कोई कहता है—समुद्र तट पर विशाल वृक्ष है। उसकी शाखाएं जल और स्थल दोनों में है। उसके जो पत्र जल में गिरते हैं वे जलचर जीव हो जाते हैं। जो स्थल में गिरते हैं वे स्थलचर जीव होते हैं। दूसरा उसके द्वारा उपन्यस्त उस तरु पत्र पतन को ग्रहण कर उसके कहे हुए का खंडन करता है—यथा जो मध्य में गिरते हैं उनका क्या होता है? अथवा यह उत्तरभूत उपपत्तिमात्र तद्वस्तुक उपन्यासोपनय है। ज्ञान का निमित्त होने से इसकी ज्ञातता (दृष्टांतता) है। अथवा यह ज्ञात यथारूढ़ ही है। इसका प्रयोग इस प्रकार है—जल, स्थल में पतित पत्र जल, स्थल प्राणी के रूप में उत्पन्न नहीं होते हैं, जैसे जल और स्थल के बीच पतित पत्र। यदि जल और स्थल में पतित पत्र जलचर और स्थलचर जीव होते हैं तो उसी भांति मध्य में पतित पत्र का उभय रूप होने का प्रसंग (उपस्थित होगा)। किंतु उभय रूप सत्त्व प्राप्त नहीं होते हैं अथवा जीव नित्य है क्योंकि वह अमूर्त है, जैसे आकाश। ऐसा कहने पर प्रतिवादी कहेगा कि वह अनित्य ही है क्योंकि वह अमूर्त है जैसे कर्म।
तथा तयन्नवत्थुए त्ति तस्मात् परोपन्यस्ताद् वस्तुनोऽन्यदुत्तरभूतं वस्तु यस्मिन्नुपन्यसोपनये स तदन्यवस्तुको यथा जले पतितानि जलचरा इत्युक्ते एतद्विघटनाय पतनादन्यदुत्तरमाह यानि पुनः पातयित्वा खादति नयति वा तानि किं भवन्ति?, न किञ्चिदित्यर्थोऽयमपि ज्ञापकतया ज्ञातमुक्तः, अथवा यथारूढमेव ज्ञातमेषः, तथाहि—न जल-स्थलपतितानि पत्राणि जलचरादिसत्त्वाः सम्भवन्ति, मनुष्याद्याश्रितानीव, अयमभिप्रायो यथा जलाद्याश्रितत्वात् जलचरादितया तानि सम्पद्यन्ते तथा मनुष्याद्याश्रिततया मनुष्यादिभव-यूकादितयाऽपि सम्पद्यन्ताम्, आश्रितत्वस्याविशेषात्, न च तानि तथाऽभ्युपगम्यन्त इति जलादिगतानामपि जलचरत्वाद्यसम्भव इति।
उस दूसरों के द्वारा उपन्यस्त वस्तु से अन्य उत्तरभूत वस्तु जिसमें प्रतिवादी को हरा दिया जाए वह तदन्यवस्तुक उपन्यासोपनय है। (इसमें वस्तु का परिवर्तन कर वादी के मत का विघटन किया जाता है।) यथा—जल में गिरे हुए जलचर ऐसा कहने पर उसका खंडन करने के लिए पतन से अन्य का उत्तर देते हुए कहता है—जो पुनः गिराकर के उन्हें खाता है अथवा ले जाता है उसका क्या होगा? कुछ नहीं होगा, यह अर्थ है। यह भी ज्ञापक होने से दृष्टांत कहा गया। अथवा यह भी यथारूढ़ ही ज्ञात है। जैसे जल, स्थल में पतित पत्र जलचर आदि जीव नहीं होते हैं जैसे मनुष्य आदि के आश्रित जीव। इसका यह अभिप्राय है जैसे जल आदि के आश्रित होने से वे जलचर आदि के रूप में हो जाते हैं वैसे मनुष्य आदि से आश्रित होने से मनुष्य आदि लीख आदि भी मनुष्य के रूप में होनी चाहिए। क्योंकि दोनों समान रूप से आश्रित हैं। किंतु ऐसा नहीं होता है। अतः जल में प्रविष्ट जीवों का जलचर होना भी संभव नहीं है।
तथा पडिनिभे त्ति यत्रोपन्यासोपनये वादिनोपन्यस्त-वस्तुनः सदृशं वस्तूत्तरदानायोपनीयते स प्रतिनिभिः, यथा कोऽपि प्रतिजानीने यदुत यो मामपूर्वं श्रावयति तस्मै लक्षमूल्यमिदं करोटकं ददामीति, स च श्रावितोऽपि तन्नापूर्वमिति प्रतिपद्यते, तत एकेन सिद्धपुत्रेणोक्तम्—
प्रतिनिभ—जहां उपन्यास उपनय में वादी के द्वारा उपन्यस्त वस्तु के सदृश वस्तु को उत्तर देने के लिए हेतु बनाकर उपनीत किया जाता है वह प्रतिनिभ है। जैसे किसी के प्रतिज्ञा करने पर जो मुझे अपूर्व बात सुनाएगा उसे मैं एक लाख रुपए मूल्य का यह कटोरा दूंगा। वह सुनाने पर भी यह अपूर्व नहीं है ऐसा प्रतिपादन करता है तब एक सिद्धपुत्र ने इस प्रकार कहा—
तुज्झ पिया मज्झ पिउणो धारेइ अणूणयं सयसहस्सं।
जइ सुयपुव्वं दिज्जउ अह न सुयं खोरयं देहि।।
(दनि. 86)
तेरा पिता मेरे पिता के लाख रुपए धारण कर रहा है। यदि यह श्रुतपूर्व है तो मुझे लाख रुपए लौटाओ और यदि श्रुतपूर्व नहीं है तो लाख रुपए मूल्य का कटोरा दो।
प्रतिनिभता चास्य सर्वस्मिन्नप्युक्ते 'श्रुतपूर्वमेवेदं मम' इत्येवमसत्यं वचो ब्रुवाणस्य परस्य निग्रहाय 'तव पिता मम पितुर्द्धारयति लक्षम्' इत्येवंविधस्य द्विपाशरज्जु-कल्पस्यासत्यस्यैव वचस उपन्यस्तत्वादिति, अस्य चोपपत्तिमात्र-रूपस्याप्यर्थज्ञापकतया ज्ञातत्वमुक्तमिति, अथवा यथारूढमेव ज्ञातमेषः, तथाहि—अत्रायं प्रयोगः—नास्त्यश्रुतपूर्वं किञ्चित् श्लोकादि ममेत्येवमभिमानधन! ब्रूमो वयम्—अस्ति तवाश्रुतपूर्वं वचनं तव पिता मम पितुर्द्धारयत्यन्यूनं शतसहस्रमिति यथेति।
सब कुछ कहे जाने पर 'मेरे द्वारा यह सुना हुआ है।' इस प्रकार असत्यवचन कहनेवाले के निग्रह के लिए 'तुम्हारे पिता मेरे पिता के लाख रुपए धारण करता है'—इस प्रकार द्विपाशरज्जु सदृश इस असत्य वचन का ही उपन्यास करने से इसकी प्रतिनिभता है। इस उपपत्तिमात्र रूप की भी ज्ञापक के रूप में ज्ञातता कही गई है। अथवा यह ज्ञात यथारूढ़ ही है। इसका प्रयोग यहां इस प्रकार है—किसी अभिमानी के यह कहने पर कि मेरे लिए श्लोक आदि कुछ भी अश्रुतपूर्व नहीं है। तब हम कहते हैं—तुम्हारे भी अश्रुतपूर्व वचन है जैसे—तुम्हारे पिता मेरे पिता के लाख रुपए धारण करता है।
तथा हेउ त्ति यत्रोपन्यासोपनये पर्यनुयोगस्य हेतुरुत्तरतयाऽभिधीयते स हेतुरिति, यथा केनापि कश्चित् पर्यनुयुक्तः—अहो किं यवाः क्रीयन्ते त्वया?, स त्वाह—येन मुधैव न लभ्यन्ते इति, तथा कस्मात् ब्रह्मचर्यादिकष्टमनुष्ठीयते?, यस्मादकृततपसां नरकादौ गुरुतरा वेदना भवतीति, इदमपि उपपत्तिमात्रमेव ज्ञातत्वेनोक्तमर्थज्ञापकत्वादिति। अथवाऽयमपि यथारूढं ज्ञातमेव, तथाहि—अस्यैवं प्रयोगः—कस्मात् त्वया प्रव्रज्या क्रियत इति पृष्टः सन् केनापि साधुराह—यतस्तां विना मोक्षो न भवति, एतत्समर्थनायैव साधुस्तमाह—भो यवग्राहिन्! किमित त्वया यवाः क्रीयन्ते? स त्वाह—येन मुधा न लभ्यन्ते, साधोश्चायमभिप्रायो यथा मुधालाभाभावात् तान् क्रीणासि त्वमेवमहं तां विना तदभावात्तां करोमीति, इह च मुधा यवालाभस्य क्रयणेे हेतोः सतो दृष्टान्ततयोपन्यस्तत्वाद्धेतूपन्यासोपनय-ज्ञाततेति, इह च किञ्चिद्विशेषेणैवंविधा ज्ञातभेदाः सम्भवन्त्यन्येऽपि किन्तु ते न विवक्षिताः, अन्तर्भावो वा कथञ्चित् गुरुभिर्विवक्षितो न च तं वयं सम्यग् जानीम इति।
हेतु—जहां उपन्यासोपनय में पर्युनुयोग (दूषण बताने के लिए जिज्ञासा करनेवाले) के हेतु को उत्तर रूप में कहा जाता है वह हेतु है। अरे! तुम्हारे द्वारा यव क्यों खरीदे जा रहे हैं। वह बोला—क्योंकि खरीदे बिना मिलते नहीं है। वैसे ही ब्रह्मचर्य आदि कष्टपूर्ण अनुष्ठान क्यों करते हो, क्योंकि तपस्या के बिना नरक आदि में गुरुत्तर वेदना होती है। यह भी उपपत्ति मात्र ही अर्थज्ञापक होने से ज्ञात रूप में कही गई है। अथवा यह भी यथारूढ़ ज्ञात ही है। इसका यह प्रयोग है। किसी ने पूछा—तुम प्रव्रज्या का पालन क्यों कर रहे हो? ऐसा पूछने पर साधु ने कहा—क्योंकि उसके बिना मोक्ष नहीं होता है। इसीके समर्थन में मुनि ने पूछा—हे यवग्राही! तुम क्यों यव खरीद रहे हो, तब वह बोला—क्योंकि बिना खरीदे मिलते नहीं है। मुनि का यह अभिप्राय है कि जैसे बिना खरीदे न मिलने के कारण तुम यव खरीद रहे हो, वैसे ही मैं भी प्रव्रज्या के बिना मोक्ष न होने से प्रव्रज्या का पालन कर रहा हूं। यव का मुधा लाभ न होना क्रय का हेतु होने पर दृष्टांत रूप में उपन्यस्त होने से उपन्यास उपनय ज्ञातता है। कुछ विशेष से इस प्रकार अन्य भी ज्ञातभेद होते हैं, किंतु वे यहां विवक्षित नहीं है अथवा इनका कथंचित् अंतर्भाव गुरु (बड़ों) के द्वारा विवक्षित है। हम उसे सम्यक् प्रकार से नहीं जानते हैं।
सू. 504—हेऊ.....हेऊ।
(टी.) अथ ज्ञातानन्तरं ज्ञातवद्धेतोः साध्यसिद्ध्यङ्गत्वात् तद्भेदान् हेऊ इत्यादिना सूत्रत्रयेणाह, व्यक्तं चैतत्, नवरं हिनोति गमयति ज्ञेयमिति हेतुः अन्यथाऽनुपपत्तिलक्षणः, उक्तं च—
यहां ज्ञात के अनन्तर ज्ञात की तरह हेतु साध्य सिद्धि का अंग होने से उसके भेदों को 'हेतु' आदि तीन सूत्रों से कहते हैं। यह स्पष्ट है। जो ज्ञेय को बताता है वह हेतु है। वह अन्यथा अनुपपत्ति लक्षण है। कहा भी है—
अन्यथाऽनुपपन्नत्वं हेतोर्लक्षणमीरितम्।
तदप्रसिद्धि-सन्देह-विपर्यासैस्तदाभासता।।
(न्याया. 22)
अन्यथा अनुपपन्नता को हेतु का लक्षण कहा गया है। उसके अप्रसिद्ध, संशय और विपर्यास—ये तीन हेत्वाभास हैं।
प्रागुक्तश्च हेतुः पर्यनुयुक्तस्योत्तररूपमुपपत्तिमात्रम्, अयं तु साध्यं प्रत्यन्वयव्यतिरेकवान् तथाविधदृष्टान्त-स्मृततद्भाव इति, स चैकलक्षणोऽपि किञ्चिद्विशेषाच्चतुर्द्धा, तत्र जावए त्ति यापयति वादिनः कालयापनां करोति, यथा काचिदसती एकैकरूपकेण एकैकमुष्ट्रलिण्डं दातव्यमिति दत्तशिक्षस्य पत्युस्तद्विक्रयार्थमुज्जयनीप्रेषणोपायेन विटसेवायां कालयापनां कृतवतीति यापकः, उक्तं च—
प्राक् उक्त हेतु और पर्यनुयुक्त का उत्तर रूप उपपत्ति मात्र है। यह साध्य के प्रति अन्वय-व्यतिरेक युक्त, तथाविध दृष्टांत स्मृत तद्भाव है। वह एक लक्षणवाला होने पर भी कुछ विशेष कारण से चतुर्विध है। यापक—इसमें वादी समय का यापन करता है। यथा—किसी अशीलवती स्त्री ने ऊंट के एक-एक मींगणे को एक-एक रुपए में बेचने की शिक्षा दे अपने पति को उज्जयनी भेजा और स्वयं जार पुरुष की सेवा में समय व्यतीत करती है, यह यापक हेतु है। कहा है—
उब्भामिया य महिला जावगहेउम्मि उट्टलिंडाइं।।
(दनि. 88)
एक उद्भ्रामिका (व्यभिचारिणी) स्त्री ने अपने पति को ऊंट के मींगणे दे व्यापार करने के लिए भेजा। यह यापक हेतु का उदाहरण है।
इह वृद्धैर्व्याख्यातम्—प्रतिवादिनं ज्ञात्वा तथा तथा विशेषणबहुलो हेतुः कर्त्तव्यो यथा कालयापना भवति, ततोऽसौ नावगच्छति प्रकृतमिति, स चेदृशः सम्भाव्यते—सचेतना वायवः, अपरप्रेरणे सति तिर्यगनियतत्वाभ्यां गतिमत्त्वात्, गोशरीरवदिति, अयं हि हेतुर्विशेषणबहुलतया परस्य दुरधिगमत्वात् वादिनः कालयापनां करोति, स्वरूपमस्यानवबुध्यमानो हि परो न झगित्येवानैकान्तिक-त्वादिदूषणोद्भावनाय प्रवर्त्तितुं शक्नोति, अतो भवत्यस्माद् वादिनः कालयापनेति। अथवा योऽप्रतीतव्याप्तिकतया व्याप्तिसाधकप्रमाणान्तरसव्यपेक्षत्वान्न झगित्येव साध्य-प्रतीतिं करोति अपि तु कालक्षेपेणेत्यसौ साध्यप्रतीतिं प्रति कालयापनाकारित्वाद्यापकः, यथा क्षणिकं वस्त्विति पक्षे बौद्धस्य सत्त्वादिति हेतुः, नहि सत्त्वश्रवणादेव क्षणिकत्वं प्रत्येति पर इत्यतो बौद्धः सत्त्व क्षणिकत्वेन व्याप्तमिति प्रसाधयितुमुपक्रमते।
पूर्वाचार्यों ने इसकी व्याख्या इस प्रकार की है—प्रतिवादी को जानकर वैसा-वैसा विशेषण बहुल हेतु देना चाहिए जिससे कालयापना हो। जिससे वह वाच्य को न जान पाए। वह इस प्रकार हो सकता है—जैसे वायु सचेतन है। दूसरों के द्वारा प्रेरित करने पर तिर्यक् और अनियत है क्योंकि वह गतिमान है, जैसे—गाय का शरीर। यह हेतु विशेषण बहुल होने से दूसरों के लिए दुरधिगम्य होता है, जिससे वादी काल यापना करता है। उसके स्वरूप को नहीं जानते हुए दूसरा शीघ्र अनेकांतिक आदि दूषणों की उद्भावना करने में समर्थ नहीं है। अतः इससे वादी की कालयापना होती है। जो अप्रतीत व्याप्ति के द्वारा व्याप्ति साधक अन्य प्रमाणों से शीघ्र साध्य की प्रतीति नहीं कर सकता, अपितु साध्य की प्रतीति में कालक्षेप होता है। अतः साध्य की प्रतीति में कालयापनकारी होने से वह यापक हेतु है। जैसे बौद्धों की मान्यता के अनुसार वस्तु क्षणिक है क्योंकि वह सत्त्व है। सत्त्व हेतु सुनते ही क्षणिकत्व का ज्ञान नहीं होता है।
तथाहि—सत्त्वं नामार्थक्रियाकारित्वमेव, अन्यथा वन्ध्यासुतस्यापि सत्त्वप्रसङ्ग, अर्थक्रिया तु नित्यस्यैकरूपत्वान्न क्रमेण नापि यौगपद्येन क्षणान्तरे अकर्तृत्वप्रसङ्गादित्यतोऽर्थक्रियालक्षणं सत्त्व-मक्षणिकान्निवर्त्तमानं क्षणिक एवावतिष्ठत इत्येवं क्षेपेण साध्यसाधने कालयापनाकारित्वाद् यापकः सत्त्वलक्षणो हेतुरिति।
इसलिए बौद्ध सत्त्व को क्षणिक रूप में व्याप्त है ऐसा सिद्ध करने के लिए उपक्रम करते हैं, जैसे—अर्थ क्रियाकारित्व ही सत् है। अथवा वन्ध्यापुत्र के भी सत्त्व का प्रसंग होगा। नित्य वस्तु के अर्थक्रिया एक रूप होने से उसमें अर्थक्रिया न क्रमशः होती है और न ही युगपत् होती है। क्षणांतर में अकर्तृत्व का प्रसंग होने से अर्थक्रिया लक्षण सत् अक्षणिक रूप न होकर क्षणिक ही होता है। इस प्रकार साध्य की सिद्धि में कालयापनकारी होने से सत्त्व लक्षण हेतु यापक है।
तथा स्थापयति पक्षमक्षेपेण प्रसिद्धव्याप्तिकत्वात् समर्थयति, यथा परिव्राजकधूर्त्ते लोकमध्यभागे दत्तं बहुफलं भवति तं चाहमेव जानामीति मायया प्रतिग्राममन्यान्यं लोकमध्यं प्ररूपयति सति तन्निग्रहाय कश्चित् श्रावको लोकमध्यस्यैकत्वात् कथं बहुषु ग्रामादिषु तत्सम्भव इत्येवंविधोपपत्त्या त्वद्दर्शितो भो लोकमध्यभागो न भवतीति पक्षं स्थापितवानिति स्थापको हेतुः, उक्तं च—
जो प्रसिद्ध व्याप्तिवाला होने से पक्ष को शीघ्र स्थापित करता है वह स्थापक हेतु है। जैसे—एक धूर्त्त परिव्राजक ने लोगों से कहा—लोक के मध्यभाग में देने से बहुत फल होता है और लोक का मध्यभाग मैं ही जानता हूं। इस प्रकार माया से प्रत्येक ग्राम में जा अन्य-अन्य लोक मध्य की प्ररूपणा करता (और लोगों को ठगता।) उसके निग्रह के लिए एक श्रावक ने उसको कहा—लोक का मध्य तो एक ही होता है। अनेक ग्राम आदि में वह कैसे संभव है? इस प्रकार के हेतु से तुम्हारे द्वारा उपदर्शित लोक मध्यभाग नहीं होता है। इस प्रकार पक्ष स्थापित होने से यह स्थापक हेतु है। कहा भी है—
लोगस्स मज्झजाणण थावगहेऊ उदाहरणं।
(दनि. 88)
स्थापक हेतु का उदाहरण—एक परिव्राजक ने लोक का मध्यभाग बताया।
स चायम्—अग्निरत्र धूमात्, तथा नित्यानित्यं वस्तु द्रव्य-पर्यायतस्तथैव प्रतीयमानत्वादिति, अनयोश्च प्रतीतव्याप्तिकतया अकालक्षेपेण साध्यस्थापनात् स्थापकत्वमिति।
वह उदाहरण इस प्रकार है। यहां अग्नि है क्योंकि धुआं है। वस्तु द्रव्य-पर्याय की दृष्टि से नित्यानित्य है क्योंकि वह वैसे प्रतीत होती है। इन दोनों की प्रतीत व्याप्ति होने से कालक्षेप के बिना साध्य की स्थापना होने से स्थापक हेतु है।
तथा व्यंसयति परं व्यामोहयति शकटतित्तिरी-ग्राहकधूर्त्तवद् यः स व्यंसक इति, तथाहि—कश्चिदन्तराललब्धमृततित्तिरीयुक्तेन शकटेन नगरं प्रविष्टः उक्तो धूर्त्तेन यथा—शकटतित्तिरी कथं लभ्यते?, स च किलायं शकटस्य सत्कां तित्तिरीं याचत इत्यभिप्रायादवोचत् तर्प्पणालोडिकयेति सक्त्वालोडनेन, जलाद्यालोडितसक्तुभिरित्यर्थः, ततो धूर्त्तः साक्षिण आहृत्य सतित्तिरीकं शकटं जग्राह, उक्तवांश्च मदीयमेतद्, अनेनैव शकटतित्तिरीति दत्तत्वात्, मया तु शकटसहिता तित्तिरी शकटतित्तिरीति गृहीतत्वादिति, ततो विषण्णः शाकटिक इति, अत्रोक्तम्—
जो दूसरों को व्यामूढ़ बनाता है, वह व्यंसक हेतु है जैसे—धूर्त्त शकटतितरी ग्राहक। यथा—कोई मार्ग में प्राप्त मृत तितरी युक्त बैलगाड़ी के साथ नगर में प्रविष्ट हुआ। धूर्त्त ने कहा—शकटतितरी कितने में दोगे? उस शाकटिक ने सोचा—शायद यह गाड़ी पर रखी हुई तितरी का मूल्य पूछता है। उसने कहा—तर्पणालोड़ित (जल आदि से आलोड़ित जौ का सत्तू) सत्तू के मूल्य पर इसे दूंगा। तब धूर्त्त ने साक्षियों को बुला तितरी सहित शकट ले ली और बोला—यह मेरा है। क्योंकि इसने शकट तितरी दी है और मैंने शकट सहित तितरी ली है। शाकटिक यह सुन विषण्ण हो गया। यहां कहा है—
सा सगडतित्तिरी वंसगम्मि हेउम्मि होइ णायव्वा।।
(दनि. 89)
व्यंसक हेतु के लिए शकट तितरी का उदाहरण ज्ञातव्य है।
स चैवम्—अस्ति जीवोऽस्ति घट इत्यभ्युपगमे जीव-घटयोरस्तित्वमविशेषेण वर्त्तते ततस्तयोरेकत्वं प्राप्तम-भिन्नशब्दविषयत्वादिति व्यंसको हेतुः, घटशब्द-विषयघटस्वरूपवत्, अथास्तित्वं जीवादौ न वर्त्तते ततो जीवाद्यभावः स्यादस्तित्वाभावादिति व्यंसकः प्रतिवादिनो व्यामोहकत्वादिति।
वह इस प्रकार है—जीव है, घट है, ऐसा स्वीकार करने पर जीव और घट का अस्तित्व सामान्य रूप से है। उनका एकत्व अभिन्न शब्द का विषय होने से व्यंसक हेतु है। घट शब्द का विषय घट स्वरूप की तरह है। जीव आदि का अस्तित्व नहीं होता है इसलिए जीव का अभाव होगा क्योंकि अस्तित्व का अभाव है। यह व्यंसक हेतु है क्योंकि प्रतिवादी को व्यामूढ़ करता है।
तथा लूसए त्ति लूषयति मुष्णाति व्यंसकापादित-मनिष्टमिति लूषको हेतुः, स एव शाकटिकः, यथा धूर्त्तान्तरशिक्षितेन हि शाकटिकेन तेन याचितोऽसौ धूर्त्तः—तर्हि देहि मे तर्प्पणालोडिकामिति, ततो धूर्त्तेनोक्ता स्वभार्या देह्यस्मै सक्तूनालोड्येति, तां च तथा कुर्वन्तीं तद्भार्यां गृहीत्वाऽसौ प्रस्थितोऽवादीच्च धूर्तमभि मदीयेयम्, तर्प्पणमिति सक्तूनालोडयतीति तर्प्पणा-लोडिकेति भवतैव दत्तत्वादिति, स चायम्
जो हेतु व्यंसक द्वारा आपादित दूषण को दूर कर देता है वह लूषक हेतु है। धूर्त्तान्तर से शिक्षित उस शाकटिक ने उस धूर्त्त से कहा—अब तर्पणालोड़ित सत्तू दो। (वह धूर्त्त उसे अपने घर ले गया।) उस धूर्त्त ने अपनी पत्नी से कहा—इसे सत्तू आलोड़ित कर दो। तब उसकी पत्नी वैसा करने लगी। वह शाकटिक उस स्त्री का हाथ पकड़ उसे ले जाने लगा। तब धूर्त्त ने उसका प्रतिरोध किया। शाकटिक बोला—तुमने तर्पणालोड़ित सत्तू ही दिया था। (इस प्रकार शाकटिक का हेतु लूषक था जिसने धूर्त्त के हेतु को नष्ट कर दिया।) यह इस प्रकार है—
यदि जीवघटयोरस्तित्ववृत्त्या एकत्वं सम्भावयसि तदा सर्वभावानामेकत्वं स्यात्, सर्वेष्वप्यस्तित्ववृत्तेरविशेषात्, न चैवमिति, इहास्तित्ववृत्तेरविशेषादित्ययं लूषको जीवघटयोरेकत्वापादनलक्षणस्याभावापत्तिलक्षणस्य वाऽनिष्टस्य परापादितस्यानेन लूषितत्वादिति।
यदि जीव और घट में अस्तित्व की दृष्टि से एकत्व होता है तो सभी पदार्थों का एकत्व होगा। क्योंकि अस्तित्व वृत्ति सबमें समान है। ऐसा नहीं है। जीव और घट का अस्तित्व की दृष्टि से एकत्व होता है तो सभी पदार्थों का एकत्व होगा क्योंकि अस्तित्व वृत्ति समान होने से यह लूषक है। जीव और घट के एकत्व आपादन लक्षण का अभावापत्ति अथवा दूसरों के द्वारा आपादित अनिष्ट का इस हेतु से निराकरण हो जाता है।
अथवेति हेतोः प्रकारान्तरताद्योतको विकल्पार्थो हिनोति गमयति प्रमेयमर्थं स वा हीयते अधिगम्यते अनेनेति हेतुः, प्रमेयस्य प्रमितौ कारणम्, प्रमाणमित्यर्थः, चतुर्विधः स्वरूपादिभेदात्, तत्र पच्चक्खे त्ति अश्नाति अश्नुते व्याप्नोत्यर्थानित्यक्षः आत्मा, तं प्रति यद्वर्त्तते ज्ञानं तत् प्रत्यक्षं निश्चयतोऽवधि-मनःपर्याय-केवलानि, अक्षाणि वेन्द्रियाणि प्रति यत्तत् प्रत्यक्षं व्यवहारत-स्तच्चक्षुरादिप्रभवमिति, लक्षणमिदमस्य—
अथवा हेतु का अर्थ है—प्रकारान्तरता द्योतक विकल्प अर्थ को जिससे समझा जाता है, प्रमेय के अर्थ को जो समझाता है वह हेतु है। अथवा जिससे जाना जाता है वह हेतु है। प्रमेय का प्रमिति में कारण प्रमाण है। वह स्वरूप आदि भेद से चार प्रकार का है। प्रत्यक्ष—जो पदार्थ को प्राप्त करता है, व्याप्त होता है वह अक्ष आत्मा है। उसके प्रति जो ज्ञान होता है वह प्रत्यक्ष है। निश्चयतः अवधि, मनःपर्याय, केवलज्ञान प्रत्यक्ष है। अथवा अक्ष—इंद्रिय, उनसे होनेवाला प्रत्यक्ष व्यवहारतः चक्षु आदि से होनेवाला है। इसका लक्षण यह है—
अपरोक्षतयाऽर्थस्य, ग्राहकं ज्ञानमीदृशम्।
प्रत्यक्षमितरज् ज्ञेयं परोक्षं ग्रहणेक्षया।।
(न्याया. 4)
जो ज्ञान अपरोक्ष रूप से अर्थात् प्रत्यक्षतः पदार्थ का ग्राहक है वह प्रत्यक्ष ज्ञान है। इतर ज्ञान ग्रहण की अपेक्षा से परोक्ष माना जाता है अर्थात् असाक्षात् अर्थ का ग्रहण करनेवाला ज्ञान परोक्ष है।
ग्रहणापेक्षयेति भावः। अन्विति लिङ्गदर्शन-सम्बन्धानुस्मरणयोः पश्चान्मानं ज्ञानमनुमानम्, एतल्लक्षणमिदम्—
ग्रहण की अपेक्षा ऐसा तात्पर्यार्थ है। अनु—लिंगदर्शन—हेतुदर्शन और उसके संबंध के अनुस्मरण के पश्चात् होनेवाला मान अनुमान है। इसका लक्षण यह है—
साध्याविनाभावो लिङ्गात्, साध्यनिश्चायकं स्मृतम्।
अनुमानं तदभ्रान्तं प्रमाणत्वात् समक्षवद्।।
(न्याया. 5)
साध्य के अविनाभावी लिंग से साध्य का निश्चय करनेवाला अनुमान प्रत्यक्ष की तरह अभ्रांत होने से प्रमाण कहा गया है।
एतच्च साध्याविनाभूतहेतुजन्यत्वेनाप्युपचाराद्धेतुरिति। तथा उपमानमुपमा, सैवौपम्यम्, अनेन गवयेन सदृशोऽसौ गौरिति सादृश्यप्रतिपत्तिरूपम्, उक्तं च—
यह साध्य के अविनाभूत हेतुजन्य होने से उपचार से हेतु है। उपमान ही उपमा है। वही औपम्य है। इस गवय के सदृश यह गौ है। इस सादृश्य की प्रतिपत्ति कराने वाला (उपमान प्रमाण) है। कहा है—
गां दृष्ट्वाऽयमरण्येऽन्यं गवयं वीक्षते यदा।
भूयोऽवयवसामान्यभाजं वर्त्तुलकण्ठकम्।।
तस्यामेव त्ववस्थायां यद्विज्ञानं प्रवर्त्तत्ते।
पशुनैतेन तुल्योऽसौ गोपिण्ड इति सोपमा।।
( )
गाय को देखने के पश्चात् अरण्य में जब अन्य गवय को देखते हैं तब उसके कंठ के गलकंबल को देखकर दोनों के अवयव सामान्य के आधार पर उस अवस्था में जो ज्ञान होता है कि उस पशु से तुल्य यह गोपिण्ड है, यह उपमा है।
अथवा श्रुतातिदेशवाक्यस्य समानार्थोपलम्भने संज्ञासंज्ञिसम्बन्धज्ञानमुपमानमुच्यत इति। आगम्यन्ते परिच्छिद्यन्ते अर्था अनेनेत्यागमः आप्तवचनसम्पाद्यो विप्रकृष्टार्थप्रत्ययः, उक्तं च—
अथवा श्रुतातिदेश वाक्य के समान अर्थ की उपलब्धि होने पर संज्ञासंज्ञी संबंध ज्ञान को उपमान कहा जाता है। जिससे अर्थ को जाना जाता है वह आगम है। विशेष अर्थबोधक आप्तवचनसंपाद्य ज्ञान आगम है। कहा है—जिसके वचन दृष्ट-प्रत्यक्ष और इष्ट—अनुमान से बाधित नहीं है और परमार्थ—यथार्थ स्वरूप के प्रतिपादक हैं। जो तत्त्वग्राहिता से उत्पन्न है वह ज्ञान (प्रमाण) शब्द (आगम) कहा जाता है।
दृष्टेष्टाव्याहताद् वाक्यात् परमार्थाभिधायिनः।
तत्त्वग्राहितयोत्पन्नं मानं शाब्दं प्रकीर्तितम्।।
आप्तोपज्ञमनुल्लङघ्यमदृष्टेष्टऽविरोधकम्।
तत्वोपदेशकृत् सार्वं शास्त्रं कापथघट्टनम्।।
(न्याया. 8,9)
आप्त प्रणीत, किसी भी प्रमाण से अबाधित, दृष्ट और इष्ट का अविरोधक, तत्त्व का उपदेश करनेवाला, सबके लिए हितकर तथा कुमार्ग से दूर हटानेवाला शास्त्र आगम है।
इहाऽन्यथानुपपन्नत्वलक्षणहेतुजन्यत्वादनुमानमेव कार्ये कारणोपचाराद्धेतुः, स च चतुर्विधः, चतुर्भङ्गीरूपत्वात्, तत्र अस्ति विद्यते तदिति लिङ्गभूतं धूमादिवस्तु इति कृत्वा, अस्ति सः अग्न्यादिकः साध्योऽर्थ इत्येवं हेतुरिति अनुमानम्। तथा अस्ति तदग्न्यादिकं वस्त्वतो नास्त्यसौ तद्विरुद्धः शीतादिरर्थ इत्येवमपि हेतुरनुमानमिति। तथा नास्ति तदग्न्यादिकमतः शीतकालेऽस्ति स शीतादिरर्थ इत्येवमपि हेतुरनुमानमिति। तथा नास्ति तद् वृक्षत्वादिकमिति नास्ति शिंशपात्वादिकोऽर्थ इत्यपि हेतुरनुमानमिति।
अन्यथा अनुपपन्न लक्षण हेतु जन्य होने से कार्य में कारण के उपचार से अनुमान ही हेतु है। चतुर्भंगी रूप होने से वह चार प्रकार का है— अस्ति स-विधि साधक विधि हेतु—जो लिंगभूत धूम आदि से अग्नि आदि साध्य पदार्थ की सत्ता सिद्ध करता है, वह हेतु अनुमान है। अस्ति तद्-विधि साधक निषेध हेतु—वह अग्नि आदि वस्तुतः है क्योंकि उसके विरुद्ध शीत आदि पदार्थ नहीं है, इस प्रकार का हेतु भी अनुमान है। नास्ति तद्-निषेध साधक विधि हेतु—शीतकाल में अग्नि आदि नहीं है क्योंकि शीत आदि है, यह हेतु भी अनुमान है। नास्ति निषेध-साधक-निषेध हेतु—यहां वृक्ष आदि नहीं है, अतः सीसम आदि भी (वृक्ष न होने से) नहीं है। यह हेतु भी अनुमान है।
इह च शब्दे कृतकत्वस्यास्तित्वादस्त्यनित्यत्वं घटवत्तथा धूमस्यास्तित्वादिहास्त्यग्निर्महानस इवेत्यादिकं स्वभावानुमानं कार्यानुमानं च प्रथमभङ्गकेन सूचितम् 1, तथा अग्नेरस्तित्वाद् धूमास्तित्वाद्वा नास्ति शीतस्पर्श इत्यादि विरुद्धोपलम्भानुमानं विरुद्धकार्योपलम्भानुमानं च, तथाऽग्नेर्धूमस्य वाऽस्तित्वान्नास्ति शीतस्पर्शजनित-दन्तवीणा-रोमहर्षादिः पुरुषविकारो महानसवदित्यादि कारणविरुद्धोपलम्भानुमानं कारण-विरुद्ध-कार्योपलम्भानुमानं च द्वितीयभङ्गकेनाभिहितम् 2, तथा छत्रादेरग्नेर्वा नास्तित्वादस्ति क्वचित् कालादिविशेषे आतपः शीतस्पर्शो वा पूर्वोपलब्धप्रदेश इवेत्यादिकं विरुद्धकारणानुपलम्भानुमानं विरुद्धानुपलम्भानुमानं च तृतीयभङ्गकेनोपात्तम् 3, तथा दर्शनसामग्र्यां सत्यां घटोपलम्भस्य नास्तित्वान्नास्तीह घटो विवक्षित-प्रदेशवदित्यादि स्वभावानुपलब्ध्यनुमानं तथा धूमस्य नास्तित्वान्नास्त्यविकलो धूमकारणकलापः प्रदेशान्तर-वदित्यादि कार्यानुपलब्ध्यनुमानं तथा वृक्षनास्तित्वात् शिंशपा नास्तीत्यादि व्यापकानुपलम्भानुमानं तथाऽग्नेर्नास्तित्वाद्धूमो नास्तीत्यादि कारणानुपलम्भानुमानं च चतुर्थभङ्गकेनविरूद्धमिति 4। न च वाच्यं न जैनप्रक्रियेयम्, सर्वत्र जैनाभिमतान्यथानुपपन्नत्वरूपस्य हेतुलक्षणस्य विद्यमानत्वादिति।
शब्द के कृतक होने से घट की तरह इसका अनित्यत्व है। धूम होने से अग्नि है, जैसे रसोईघर में। प्रथम विकल्प में इस प्रकार स्वभावानुमान और कार्यानुमान सूचित किया गया है। अग्नि होने से अथवा धूम होने से शीत स्पर्श नहीं है इत्यादि विरुद्ध उपलंभ अनुमान और विरुद्ध कार्योपलंभ अनुमान है। तथा अग्नि और धूम के होने से शीतस्पर्श जनित दांतों का किटकिटाना, लोमहर्ष आदि पुरुष विकार नहीं है, जैसे महानस में। यह कारण विरुद्ध उपलंभ अनुमान और कारणविरुद्ध कार्य उपलंभ अनुमान है। ये द्वितीय विकल्प से कहे गए हैं। छत्र आदि अथवा अग्नि आदि के न होने से किसी काल विशेष में पूर्वलब्ध प्रदेश की तरह उष्ण अथवा शीत स्पर्श है, यह विरुद्ध कारणानुमान और विरुद्ध अनुपलंभ अनुमान है। यह तृतीय विकल्प से सूचित किया गया है। दर्शन सामग्री के होने पर भी यहां घट उपलब्ध न होने से घट के विवक्षित प्रदेश की तरह यह स्वभाव अनुपलब्धि अनुमान है तथा धूम के न होने से धूम के कारण समूह अविकल रूप से नहीं है जैसे प्रदेशांतर में। यह कार्य अनुपलब्धि अनुमान है तथा वृक्ष न होने से सीसम नहीं है। यह व्यापक अनुपलंभ अनुमान है तथा अग्नि के न होने से धूम नहीं है। यह कारणानुपलंभ अनुमान है। ये सभी चतुर्थ विकल्प से सूचित किए गए हैं। ये वाच्य नहीं हैं और जैन प्रक्रिया भी नहीं है। क्योंकि सर्वत्र जैन अभिमत से अन्यथाअनुपपन्न रूप हेतु लक्षण विद्यमान है।
सू. 505—चउव्विहे....रासी।
(टी.) अनन्तरं हेतुशब्देन ज्ञानविशेष उक्तस्दधि-काराद् ज्ञानविशेषनिरूपणायाह—चउव्विहेत्यादि, सङ्ख्यायते गण्यते अनेनेति सङ्ख्यानं गणितमित्यर्थः, तत्र परिकर्म सङ्कलनादिकं पाटीप्रसिद्धम्, एवं व्यवहारोऽपि मिश्रक-व्यवहारादिरनेकधा, रज्जुरिति रज्जुगणितं क्षेत्रगणितमित्यर्थः, राशिरिति त्रैराशिक-पञ्चराशिकादीति।
अनन्तर सूत्र में हेतु शब्द से ज्ञान विशेष का प्रतिपादन किया गया। उस प्रसंग से ज्ञान विशेष का निरूपण करते हुए कहते हैं—'चउव्विहे इत्यादि'। जिससे गणना की जाती है वह संख्यान/गणित है। परिकर्म—संकलना आदि। यह अंक गणित प्रसिद्ध है। इस प्रकार व्यवहार भी मिश्र, व्यवहार आदि अनेक प्रकार का है। रज्जु—क्षेत्र आदि का गणित (मान) रज्जुगणित है। राशि—त्रिराशि, पंचराशि आदि।
सू. 506-508—अहोलोगे....आभरणा।
(टी.) रज्जुरिति क्षेत्रगणितमुक्तमिति क्षेत्रसम्बन्धा-ल्लोकलक्षणक्षेत्रस्य त्रिधा विभक्तस्यान्धकारोद्योता-वाश्रित्य स सूत्रत्रयेण प्ररूपणामाह—अहे इत्यादि सुगमम्, किन्तु अधोलोके उक्तलक्षणे चत्वारि वस्तूनीति गम्यते, नरका नारकावासाः, नैरयिका नारकाः एते कृष्णस्व-रूपत्वात् अन्धकारं कुर्वन्ति, पापानि कर्माणि ज्ञानावरणादीनि मिथ्यात्वाज्ञानलक्षणभावान्धकार-कारित्वादन्धकारं कुर्वन्तीत्युच्यते, अथवा अन्धकारस्वरूपे अधोलोके प्राणिनामुत्पादकत्वेन पापानां कर्म्मणामन्धकारकर्तृत्वमिति, तथा अशुभाः पुद्गलाः तमिस्रभावेन परिणता इति। मणि त्ति मणयः चन्द्रकान्ताद्या, जोइ त्ति ज्योतिरग्निरिति।
'रज्जु' शब्द से क्षेत्रगणित प्रतिपादित किया गया। यहां क्षेत्र के संबंध से तीन भाग में विभक्त लोक लक्षण क्षेत्र के अंधकार और उद्योत की अपेक्षा से तीन सूत्रों से प्ररूपणा करते हैं—'अहे इत्यादि' सुगम है। किंतु पूर्वोक्त अधोलोक को चार वस्तुओं से जाना जाता है। नरकाः—नारकवास, नैरयिक—नारक। ये कृष्ण वर्ण होने से अंधकार करते हैं। पापकर्म—ज्ञानावरण आदि मिथ्यात्व अज्ञानलक्षण भाव अंधकारकारी होने से अंधकार होता है, ऐसा कहा गया है। अथवा अंधकार स्वरूप अधोलोक में प्राणियों के उत्पन्न होने से पापकर्म का अंधकार करते हैं तथा अशुभ पुद्गल अंधकार रूप में परिणत होते हैं। मणि—चंद्रकांत आदि मणि हैं। ज्योति—अग्नि है।
।। चतुःस्थानकस्य तृतीयोद्देशको विवरणतः समाप्तः।।
(चतुःस्थानक के तृतीय उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ चतुर्थ उद्देशकः
अथ चतुर्थ उद्देशक
सू. 509—चत्तारि....पसप्पए।
(टी.) व्याख्यातस्तृतीयोद्देशकः, तदनन्तरं चतुर्थ आरभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्धः—इहानन्तरोद्देशके विविधा भावाश्चतुःस्थानकतयोक्ता इहापि त एवं तथोच्यन्त इत्येवंसम्बन्धस्यास्योद्देशकस्येदमादिसूत्रं चत्तारि पसप्पगेत्यादि। अस्य चानन्तरसूत्रेणं सहाऽयं सम्बन्धः—अनन्तरसूत्रे देवा देव्यश्च निर्दिष्टाः, ते च भोगवन्तः सुखिताश्च भवन्तीति भोगान् सुखानि चाश्रित्य प्रसर्प्पकभेदाभिधानायेदमुच्यते,इत्येवंसत्बन्धस्यास्य व्याख्या—प्रकर्षेण सर्प्पन्ति गच्छन्ति भोगाद्यर्थं देशानुदेशं सञ्चरन्तिआरम्भ-परिग्रहतो वा विस्तारं यान्तीति प्रसर्प्पकाः, अणुप्पन्नाणं ति द्वितीयार्थे षष्ठीतिअनुत्पन्नान् असम्पन्नान् भोगान् शब्दादीन् तत्कारणद्रविणाऽङ्गनादीन् वा उप्पाएत्त त्ति उत्पादयितुं सम्पादनाय अथवाऽनुत्पन्नानां भोगानामुत्पादयिता उत्पादकः सन् एकः कोऽपि प्रसर्प्पति प्रगच्छति, प्रसर्पको वा प्रगन्ता 'भवती' ति गम्यते, प्रसर्प्पन्ति च भोगाद्यर्थिनो देहिनः, उक्तं च—
तृतीय उद्देशक की व्याख्या की गई। उसके पश्चात् चतुर्थ (उद्देशक) की व्याख्या की जा रही है। इसका यह अभिसंबंध है। अनन्तर उद्देशक में विविध भाव चतुःस्थानक रूप से कहे गए हैं। यहां उन्हीं का कथन करते हैं। इस संबंध वाले इस उद्देशक का यह आदि सूत्र है—'चत्तारि पसप्पग इत्यादि'। अनन्तर सूत्र के साथ इसका यह अभिसंबंध है। अनन्तर सूत्र में देव-देवियों के संबंध में कहा गया। वे भोग भोगनेवाले और सुखी होते हैं। भोग और सुख की अपेक्षा से प्रसर्पक के भेदों का निरूपण करने के लिए यह कहते हैं। इस संबंध की यह व्याख्या है—भोग आदि के लिए देशानुदेश में प्रकृष्ट रूप से प्रसर्पण—संचरण करना अथवा आरंभ, परिग्रह का विस्तार करते हैं वे प्रसर्पक हैं। अनुत्पन्न में यहां द्वितीया के अर्थ में षष्ठी विभक्ति है। अप्राप्त शब्द आदि भोग एवं उनके कारण धन आदि को उत्पन्न करने के लिए अथवा स्त्री आदि को प्राप्त करने के लिए संचरण करते हैं। अथवा अनुत्पन्न उत्पन्न करके कोई उत्पादक प्रसर्पण करता है। अथवा प्रसर्पक प्रगंता होता है और प्राणी भोग के लिए प्रसर्पण करता है। कहा है—
धावेइ रोहणं तरइ सागरं भमइ गिरिनिगुंजेसु।
मारेइ बंधवं पि हु पुरिसो जो होज्ज धणलुद्धो।।
अडइ बहुं वहइ भरं सहइ छुहं पावमायरइ धट्ठो।
कुल-सील-जातिपच्चयट्ठिइं च लोभद्दुओ चयइ।।
( )
धनलुब्ध पुरुष पर्वतों को लांघ देता है। सागर को तैरता है। गिरि निकुंजों में भ्रमण करता है। बंधुजनों को मारता है। बहुत परिभ्रमण करता है। भार वहन करता है। भूख को सहता है। पाप का आचरण करता है। वह धृष्ट कुल, शील, जाति के निमित्त लोभवृक्ष का संचयन करता है।
तथा पूर्वोत्पन्नानां पाठान्तरेणात्युत्पन्नानां वा अविप्पयोगेणं ति अविप्रयोगाय रक्षणार्थमिति। सौख्यानामिति भोगसम्पाद्यानन्दविशेषणाम्, शेषं सुगमम्।
पूर्वोत्पन्न अथवा पाठांतर से अनुत्पन्न (भोग) अविप्रयोग—संरक्षण के लिए (प्रसर्पण करते हैं।) सौख्यानां—भोगजन्य आनंद विशेष के लिए (प्रसर्पण करते हैं।) शेष सुगम हैं।
सू. 510-513—णेरइयाणं.....फासमंते।
(टी.) भोगसौख्यार्थं च प्रसर्प्पन्तः कर्म बद्ध्वा नारकत्वेनोत्पद्यन्त इति नारकानाहारतो निरूपयन्नाह—नेरइयाणमित्यादि व्यक्तम्, केवलम् अङ्गारोपमः अल्पकालदाहत्वात्, मुर्मुरोपमः स्थिरतरदाहत्वात्,शीतलः शीतवेदनोत्पादकत्वात्, हिमशीतलोऽत्यन्तशीतवेदना-जनकत्वात्, अधोऽध इति क्रम इति।
भोग और सुख के लिए प्रसर्पण करते हुए कर्मों का बंधन कर नारक रूप में उत्पन्न होते हैं। अतः नारक के आहार का निरूपण करते हुए कहते हैं—'नेरइयाणं इत्यादि' स्पष्ट है। अंगारोपम—अल्पकालिक दाहवाला, मुर्मुरोपम—दीर्घकालीन दाहवाला। शीतवेदना उत्पन्न करनेवाला शीतल है। अत्यंत शीत वेदना जन्य होने से हिमशीतल है। नीचे से नीचे नरक भूमि में यह क्रम है। (ज्यों-ज्यों नीचे की नरकभूमि में जाते हैं क्रमशः वेदना बढ़ती जाती है।)
आहाराधिकारात् तिर्यग्-मनुष्य-देवानामाहार-निरूपणाय सूत्रत्रयं तिरिक्खजोणियाणमित्यादि व्यक्तम्, नवरं कङ्क पक्षिविशेषः, तस्याहारेणोपमा यत्र स मध्यपदलोपात् कङ्कोपमः, अयमर्थः—यथा हि कङ्कस्य दुर्जरोऽपि स्वरूपेणाहारः सुखभक्ष्य सुखपरिणामश्च भवति एवं यस्तिरश्चां सुभक्षः सुखपरिणामश्च स कङ्कोपम इति। तथा बिले प्रविशद् द्रव्यं बिलमेव, तेनोपमा यत्र स तथा, बिले हि अलब्धरसास्वादं झगिति तथा किल किञ्चित् प्रविशति एवं यस्तेषां गलबिले प्रविशति स तथोच्यते। पाणो मातङ्गः, तन्मांसमस्पृश्यत्वेन जुगुप्सया दुःखाद्यं स्यादेवं यस्तेषां दुःखाद्यः स पाणमांसोपमः। पुत्रमांसं तु स्नेहपरतया दुःखाद्यतरं स्यादेवं यो दुःखाद्यतरः स पुत्रमांसोपमः। क्रमेण चैते शुभ-समा-ऽशुभा-ऽशुभतरा वेदितव्याः। वर्णवानित्यादौ प्रशंसायामतिशायने वा मतुबिति।
आहार अधिकार से तिर्यंच, मनुष्य और देवों के आहार निरूपण के लिए सूत्रत्रय कहते हैं—'तिरिक्ख जोणियाणं इत्यादि'। ये स्पष्ट हैं। तथापि कंक—पक्षी विशेष। उसके आहार की उपमा से उपमित होनेवाला कंकोपम है। यहां मध्यमपदलोपी समास है। इसका अर्थ है—जैसे कंक के लिए दुश्जीर्ण आहार भी सुखभक्ष्य और सुख परिणामवाला होता है, उसी प्रकार तिर्यंचों के लिए कंकोपम आहार सुभक्ष्य और सुख परिणामवाला होता है। बिल में प्रविष्ट होनेवाला द्रव्य बिल ही है। उसकी उपमा जिसे दी जाती है वह बिलोपम है। बिल में रसास्वाद प्राप्त किए बिना जैसे शीघ्र कुछ प्रवेश करता है उसी प्रकार गले रूपी बिल में बिना चबाए जो प्रविष्ट हो जाता है, वह बिलोपम है। पाण—मातंग (चाण्डाल)। उसका मांस अस्पृश्य और जुगुप्सित होने से जैसे दुःखाद्य होता है उसी प्रकार वह पाणमांसोपम है। पुत्रमांसोपम—पुत्र का मांस दुःखाद्यतर है उस प्रकार से जो दुःखाद्यतर है वह पुत्रमांसोपम है। ये क्रमशः शुभ, सम (मध्यम), अशुभ और अशुभतर ज्ञातव्य हैं। वर्णवान् इत्यादि में प्रशंसा अथवा अतिशय के अर्थ में मतुप् प्रत्यय है।
सू. 514—चत्तारि....करिस्संति वा।
(टी.) आहारो हि भक्षणीय इति भक्षणाधि-कारादासीविषमसूत्रम्, सुगमं चेदम्, नवरम् आसीविस त्ति आस्यो द्रंष्ट्रास्तासु विषं येषां ते आसीविषाः, ते च कर्मतो जातितश्च, तत्र कर्मतस्तिर्यङ्-मनुष्याः कुतोऽपि गुणादासीविषाः स्युः, देवाश्चा सहस्राराच्छापादिना परव्यापादनादिति, उक्तं च—
आहार खाद्य है। अतः भक्षण अधिकार से आशीविष सूत्र है। यह सुगम है। तथापि 'आसीविस' अर्थात् जिनके आशीः—दांत में होनेवाला विष आशीविष है। वह आशीविष कर्म और जन्म दोनों से होता है। तिर्यंच और मनुष्य कर्मतः और कहीं-कहीं गुणों से भी आशीविष होते हैं। सहस्रार तक के देव सर्प आदि से दूसरों का विनाश कर रहे हैं।1 कहा भी है—
आसी दाढा तग्गतमहाविसासीविसा दुविहभेता।
ते कम्मजातिभेतेणाणेगाचतुव्विधविगप्पा।।
(विभा. 787)
आशी का अर्थ है दाढ़ा। जिसके आशी अर्थात् दाढ़ा में महान विष हो वह आशीविष है। उसके दो भेद हैं—जाति आशीविष और कर्म आशीविष। कर्म आशीविष के अनेक प्रकार हैं। जाति आशीविष के चार प्रकार हैं।
जातित आसीविषा जात्यासीविषाः वृश्चिकादयः। केवइय त्ति कियान् विषयो गोचरो विषस्येति गम्यते, प्रभुः समर्थः, अर्द्धभरतस्य यत् प्रमाणं सातिरेकत्रिषष्ट्यधिक योजनशतद्वयलक्षणं तदेव मात्रा प्रमाणं यस्याः साऽर्द्धभरतप्रमाणमात्रा, तां बोंदिं शरीरं विषेण स्वकीयासीप्रभवेण करणभूतेन विषपरिणतां विषरूपापन्नां विषपरिगतामिति क्वचित् पाठः, तद्ल्याप्तामित्यर्थः, विसट्टमाणिं विकसन्तीं विदलन्तीं कर्त्तुं विधातुम् विषयः सः गोचरोऽसौ, अथवा से तस्य वृश्चिकस्य, विषमेवार्थो विषार्थस्तद्भावस्तत्ता तस्या विषार्थतायाः विषत्वस्य तस्यां वा, नो चेव त्ति नैवेत्यर्थः, सम्पत्त्या एवंविधबोन्दिसम्प्राप्तिद्वारेण, करिंसु त्ति अकार्षुर्वृश्चिका इति गम्यते, इह चैकवचनप्रक्रमेऽपि बहुवचननिर्देशो वृश्चिकासीविषाणं बहुत्वज्ञापनार्थम्, एवं कुर्वन्ति करिष्यन्ति, त्रिकालनिर्द्देशश्चामीषां त्रैकालिकत्वज्ञापनार्थः, समयक्षेत्रं मनुष्यक्षेत्रम्।
जाति से आशीविष जाति आशीविष बिच्छू आदि हैं। विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है, अर्द्ध भरत का जो प्रमाण है वह दो सौ तेसठ योजन से कुछ अधिक है वह सार्द्धभरत प्रमाण मात्रा है। उतने शरीर को अपने विष से, अपनी दाढ़ा से उत्पन्न करणभूत विष से विष परिणत, कहीं विष परिगत ऐसा पाठ है। उससे व्याप्त कर सकता है, यह तात्पर्यार्थ है। परिणत तथा विदलित करने में समर्थ है। वह विष अथवा उस बिच्छू के, विष ही अर्थ जिसका है वह विषार्थ है। उसका भाव अथवा विषार्थता—विषत्व। इस प्रकार की विषात्मक क्षमता है, किंतु उसने उस क्षमता का उपयोग कभी नहीं किया है, न करता है और न करेगा। यहां एक वचन प्रकरण में भी बहुवचन का निर्देश—वृश्चिक के आशीविष के बहुत्व को ज्ञापित करने के लिए है। इसी प्रकार (नहीं) करता है, (न) करेगा। त्रिकाल का यह निर्देश त्रैकालिकता को व्यक्त करने के लिए है। समयक्षेत्र—मनुष्यक्षेत्र है।
सू. 515-517—चउव्विहे...णो परतिगिच्छए।
(टी.) विषपरिणामो हि व्याधिरिति तदधिकाराद् व्याधिभेदानाह—चउव्विहेत्यादि कण्ठ्यम्, केवलं वातो निदानमस्येति वातिकः, एवं सर्वत्र, नवरं सन्निपातः संयोगो द्वयोस्त्रयाणां वेति, वातादिस्वरूपं चैतत्—
विष परिणाम व्याधिरूप है। अतः उसके अधिकार से व्याधि के भेदों को कहते हैं—'चउव्विहे इत्यादि।' यह स्पष्ट है। केवल वात जिसका कारण है वह वातिक है। इसी प्रकार सर्वत्र जानना चाहिए। दो और तीन का संयोग सन्निपात है। वात आदि का स्वरूप इस प्रकार है—
तत्र रूक्षो लघुः शीतः खरः सूक्ष्म श्चलो ऽनिलः।
पित्तं सस्नेह तीक्ष्णोष्णं लघु विश्रं सरं द्रवम्।।
कफो गुरु र्हिमः स्निग्धः प्रक्लेदी स्थिर पिच्छिलः।
सन्निपातस्तु सङ्कीर्णलक्षणो द्ल्यादिमीलकः।।
( )
वायु रूक्ष, लघु, शीत, खर, सूक्ष्म, चल और अनिल लक्षण हैं। पित्त के लक्षण स्नेह, तीक्ष्ण, उष्ण, लघु, विश्र, सर और द्रव हैं। कफ के लक्षण गुरु, हिम, स्निग्ध, आर्द्र, स्थिर, चिपचिपा आदि हैं। दो आदि के संकीर्ण लक्षणवाला सन्निपात है।
वातादीनां कार्याणि पुनरिमानि—
वात आदि के कार्य इस प्रकार हैं—
पारुष्यसङ्कोचनतोदशूलश्यामत्वमङ्गव्यथचेष्टभङ्गाः।
सुप्तत्वशीतत्वखरत्वशोषाः
कर्म्माणि वायोः प्रवदन्तितज्ज्ञाः।।
परिस्रवस्वेदविदाहरागा
वैगन्ध्यसङ्क्लेदविपाककोपाः।
प्रलापमूर्च्छाभ्रमिपीतभावाः
पित्तस्य कर्म्माणि वदन्ति तज्ज्ञाः।।
श्वेतत्वशीतत्वगुरुत्वकण्डूस्नेहोपदेहस्तिमितत्वलेपाः।
उत्सेधसम्पातचिरक्रियाश्च
कफस्य कर्म्माणि वदन्ति तज्ज्ञाः।।
( )
रूक्षता, संकुचन, उदरशूल, श्यामता, अंग व्यथा, चेष्टा भंग, सुषुप्ति, शीतता, खरता, शोषता—सूखापन—चिकित्सक वायु के ये कार्य बतलाते हैं।
प्रस्वेद बहना, जलन, दुर्गंध, नमी, क्रोध विपाक, प्रलाप मूर्च्छा, चक्कर, पीतभाव (पीलापन)—चिकित्सक इन्हें पित्त के कार्य कहते हैं।
श्वेतता, शीतत्व, गुरुता, खुजली, चिकनाहट, जड़ता, मोटापा, संपात, दीर्घसूत्रता—इन्हें चिकित्सक कफ के कार्य कहते हैं।
अनन्तरं व्याधिरुक्तः, अधुना तस्यैव चिकित्सां चिकित्सकांश्च सूत्रद्वयेनाह—चउव्विहेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं चिकित्सा रोगप्रतीकारः, तस्याश्चातुर्विध्यं कारण-भेदादिति, एतत्सूत्रसंवादकमुक्तमपरैरपि—
अनन्तर सूत्र में व्याधि का कथन किया गया। संप्रति उसकी चिकित्सा एवं चिकित्सक सूत्रद्वय से कहते हैं—'चउव्विहे इत्यादि।' यह स्पष्ट है। चिकित्सा—रोग का प्रतिकार है। कारण भेद से वह चार प्रकार का है। इस सूत्र के संवादी सूत्र का कथन अन्य (जैनेतरों) द्वारा भी किया गया है—
भिषग् द्रव्याण्युपस्थाता रोगी पादचतुष्टयम्।
चिकित्सितस्य निर्द्दिष्टम्, प्रत्येक तच्चतुर्गुणम्।।
दक्षो विज्ञातशास्त्रार्थो दृष्टकर्म्मा शुचि र्भिषक्।
बहुकल्पं बहुगुणम् सम्पन्नं योग्यमौषधम्।।
अनुरक्तः शुचि र्दक्षो बुद्धिमान् परिचारकः।
आढ्यो रोगी भिषग्वश्यो ज्ञापकः सत्त्ववानपि।।
( )
वैद्य, द्रव्य, परिचारक और रोगी—ये चार पद चिकित्सा के निर्दिष्ट हैं और प्रत्येक के चार गुण हैं।
वैद्य कैसा हो—दक्ष, शास्त्रार्थ का ज्ञाता, दृष्टकर्मा (अनुभवी) और निष्ठावान।
औषध के चार प्रकार हैं—बहुकल्प, बहुगुण, संपन्न (शुद्ध) और योग्य।
परिचारक के चार प्रकार हैं—अनुरागी, पवित्र, दक्ष, बुद्धिमान।
रोगी के चार प्रकार हैं—आढ्य (सच्चा), वैद्य के अनुकूल, ज्ञापक, सत्त्ववान्।
इयं द्रव्यरोगचिकित्सा, मोहभावरोगचिकित्सा त्वेवम्—
यह द्रव्यरोग की चिकित्सा है। मोह रूपी भावरोग की चिकित्सा इस प्रकार होती है—
निव्विगइ निब्बलोमे तवउद्धट्ठाणमेव उब्भामे।
वेयावच्चाहिंडण मंडलि कप्पट्ठियाहरणं।।
(निभा. 574)
मोह का उदय होने पर मुनि निर्विकृतिक आहार करे। यदि फिर भी मोह उपशांत न हो तो निब्बल—चपाती, चने आदि का रूक्ष आहार करे। तथापि मोह उपशांत न हो तो ओमोदरिका करे। उपवास, बेला आदि तपस्या करे। तपस्या से भी मोह उपशांत न हो तो खड़ा-खड़ा कायोत्सर्ग करे। उद्रभ्रामक भिक्षाचर्या के लिए जाए। साधुओं का वैयावृत्य करे। देशाटन करनेवालों का सहयोग करे। यह क्रम अगीतार्थ मुनि के लिए है। गीतार्थ मुनि को सूत्रार्थ मंडली—सूत्र और अर्थ की वाचना के लिए साधु दिए जाएं। इसके लिए किसानपुत्री का उदाहरण द्रष्टव्य है।
निर्ब्बलं वल्लादि, अवमम् ऊनम्, उद्भ्रामो भिक्षाभ्रमणम्, आहिंडणं देशेषु, मण्डली सूत्रार्थयोः, कप्पट्ठिया श्रेष्ठिवधूरिति। चिकित्सका द्रव्यतो ज्वरादिरोगान् प्रति भावतो रागादीन् प्रतीति, तत्रात्मनो ज्वरादेः कामादेर्वा चिकित्सकः प्रतिकर्त्तेत्यात्मचिकित्सक इति।
निर्बल—रूक्ष भोजन आदि। अवम—न्यून। उदभ्राम—भिक्षा के लिए घूमना। आहिंडण—देशों में परिव्रजन। मंडली—सूत्र और अर्थ का अभ्यास करनेवालों का समूह। कप्पट्ठिया—श्रेष्ठी वधु। चिकित्सक—द्रव्यतः ज्वर आदि रोगों की चिकित्सा करनेवाला और भावतः राग आदि ज्ञात ही हैं। जो स्वयं ज्वर आदि एवं काम आदि की चिकित्सा करता है वह आत्म चिकित्सक है।
सू. 518-520—चत्तारि....वणसंरोही।
(टी.) अथात्मचिकित्सकान् भेदतः सूत्रत्रयेणाह—चत्तारीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं व्रणं देहे क्षतं स्वयं करोति रुधिरादिनिर्गालनार्थमिति व्रणकारः, नो नैव व्रणं परिमृशतीत्येवंशीलो व्रणपरिमर्शीत्येकः, अन्यस्त्वन्यकृतं व्रणं परिमृशति, न च तत् करोतीति, एवं भावव्रणम् अतिचारलक्षणं करोति कायेन। न च तदेव परिमृशति पुनः पुनः संस्मरणेन स्पृशति। अन्यस्तु तत् परिमृशत्यभिलाषान्न च करोति कायतः संसारभयादिभिरिति।
यहां आत्म चिकित्सकों को विभागतः सूत्रत्रय से कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि।' यह सुस्पष्ट है। रक्त आदि को निकालने के लिए जो स्वयं घाव करता है वह व्रणकर है। जो व्रण को सहलाता नहीं है, वह नो व्रण परिमृशी नामक एक विकल्प है। दूसरा—अन्य के द्वारा किए गए व्रण को सहलाता है, किन्तु व्रण नहीं करता है। इसी प्रकार शरीर से अतिचार लक्षण रूप भावव्रण करता है। पुनः-पुनः स्मरण से उसका स्पर्श नहीं करता है। कुछ पुरुष अभिलाषा से उसका परिमर्श करते हैं और संसार भय से शरीर से उसका स्पर्श नहीं करते हैं।
व्रणं करोति न च तत् पट्टबन्धादिनां संरक्षति, अन्यस्तु कृतं संरक्षति न च करोति, भावव्रणं त्वाश्रित्यातिचारं करोति न च तं सानुबन्धं भवन्तं कुशीलादसंसर्गतन्नि-दानपरिहारतो रक्षत्येकः, अन्यस्तु पूर्वकृतातिचारं निदानपरिहारतो रक्षति नवं च न करोति।
व्रण को करता है। उसे पट्टबंध आदि से संरक्षित नहीं करता है। अन्य किए हुए की सुरक्षा करता है, नया नहीं करता है। भावव्रण का आश्रय ले अतिचार करता है उस सानुबंध का कुशील आदि के संसर्ग से निदान कर परिहार करते हुए रक्षा करता है। अन्य निदान का परिहार कर पूर्वकृत अतिचार से रक्षा करता है। नया नहीं करता है।
नो नैव व्रणं संरोहयत्यौषधदानादिनेति व्रणसंरोही, भावव्रणापेक्षया तु नो व्रणसंरोही प्रायश्चित्ताप्रतिपत्तेः, व्रणसंरोही पूर्वकृतातिचारप्रायश्चितप्रतिपत्त्या, नो व्रणकरोऽपूर्वातिचाराकारित्वादिति।
औषध दान आदि से व्रण का संरोहण नहीं करता है वह न व्रणसंरोही है। भावव्रण की अपेक्षा से प्रायश्चित्त किए बिना व्रणसंरोही नहीं है। व्रणसंरोही—पूर्वकृत अतिचार के प्रायश्चित्त को प्राप्त करने से है, अपूर्व अतिचार को न करने से व्रणकर नहीं है।
सू. 521-529—चत्तारि.....फलत्ताए।
(टी.) उक्ता आत्मचिकित्सकाः, अथ चिकित्स्यं व्रणं दृष्टान्तीकृत्य पुरुषभेदानाह—चत्तारीत्यादि चतुःसूत्री सुगमा, नवरम् अन्तः मध्ये शल्यं यस्य, अदृश्यमानमित्यर्थः तत्तथा 1, बाहिंसल्ले त्ति यच्छल्यं व्रणस्यान्तरल्पं बहिस्तु बहु तद्बहिरिव बहिरित्युच्यते, अतो बहिः शल्यं यस्य तत्तथा, यदि पुनः सर्वथैव तत्ततो बहिः स्यात् तदा शल्यतैव न स्याद्, उद्धृतत्वे वा भूतभावितया स्यादपीति 2, यत्र पुनरन्तर्बहु बहिरप्युपलभ्यते तदुभयशल्यम् 3, चतुर्थः शून्य इति 4 गुरुसमक्षमनालोचितत्वेनाऽन्तः शल्यम् अतिचाररूपं यस्य स तथा, बहिः शल्यम् आलोचिततया यस्य स तथा, अन्तर्बहिश्च शल्यमालोचितानालोचितत्वेन यस्य स तथा, चतुर्थः शून्यः।
आत्म चिकित्सक का प्रतिपादन किया गया। यहां चिकित्स्य व्रण को दृष्टांत बना पुरुष भेदों को कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि' ये चारों सूत्र सुगम हैं।
1. जिसके अंतः—मध्य में शल्य होता है। अदृश्यमान शल्य ऐसा तात्पर्यार्थ है।
2. बहिंसल्ले—जिस शल्य में अंतः व्रण अल्प और बाह्य व्रण बहुत होता है। वह बाह्य की भांति बाह्य कहलाता है। अतः जिसके बाह्य शल्य है वह। यदि वह सर्वथा बाहर ही है तो वह शल्यता नहीं है। कुरेदने से अथवा भूत, भावी से भी वह होता है।
3. जहां मध्य में बहुत और बाहर भी होता है, वह वह उभय शल्य है।
4. कुछ पुरुष न अंतः शल्य वाले होते हैं और न बाह्य शल्यवाले होते हैं।
गुरु के समक्ष आलोचित न होने से अतिचार रूप अंतःशल्य जिसके है वह तथा बाह्य शल्य की आलोचना करने से वैसा है।
अंतः—बाह्य शल्य की आलोचना करने से तथा अनालोचना से वैसा है। कुछ न अंतःशल्यवाले होते हैं और न बाह्यशल्य वाले होते हैं।
अन्तर्दुष्टं व्रणं लूतादिदोषतः,न बही रागाद्यभावेन सौम्यत्वात् 4, पुरुषस्तु अन्तर्दुष्टः शठतया संवृताकार-त्वान्न बहिरित्येकः, अन्यस्तु कारणेनोपदर्शितवाक्-पारुष्यादित्वाद् बहिरेवेति 4।
अंतर्दुष्टव्रण—मकड़ी आदि के दोष से होता है। राग आदि का अभाव होने से, सौम्यता के कारण बाह्य व्रण नहीं है। पुरुष अंतर्दुष्ट माया से संवृत होने से है, संवृत आकार होने से बाह्य दुष्ट नहीं है। कुछ पुरुष कारण से उपदर्शित वाणी की कठोरता से बाह्य दुष्ट ही हैं।
पुरुषाधिकारात् तद्भेदप्रतिपादनाय षट्सूत्री कण्ठ्या च, किन्तु अतिशयेन प्रशस्यः श्रेयानेकः प्रशस्यभावः सद्बोधत्वात्, पुनः श्रेयान् प्रशस्तानुष्ठानत्वात् साधुवदित्येकः 1, अन्यस्तु श्रेयांस्तथैव, अतिशयेन पापः पापीयान्, स चाविरतत्वेन दुरनुष्ठायित्वादिति 2, अन्यस्तु पापीयान् भावतो मिथ्यात्वादिभिरुपहतत्वात् कारणवशात् सदनुष्ठायित्वाच्च श्रेयान् उदायिनृपमारकवत् 3, चतुर्थः स एव कृतपाप इति 4। अथवा श्रेयान् गृहस्थत्वे निष्क्रमणकाले वा, पुनः श्रेयान् प्रव्रज्यायां विहारकाले वेत्येवमन्येऽपि।
पुरुष अधिकार से उसके भेद का प्रतिपादन करने के लिए षट्सूत्रों का प्रतिपादन किया गया है। वे स्पष्ट हैं। अतिशय प्रशस्य श्रेयान् है। 1. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से प्रशस्य होते हैं। कुछ साधु की तरह प्रशस्त अनुष्ठानवाले होने से पुनः श्रेयान् होते हैं। 2. कुछ उसी तरह बोध की दृष्टि से श्रेयान् है। किंतु अविरत और दुरनुष्ठायी होने से पापीयान् होते हैं। अतिशय पाप पापीयान् है। 3. कुछ भावतः मिथ्यात्व आदि से उपहत होने से पापीयान् होते हैं किंतु कारणवश सद्अनुष्ठायी उदायीनृप मारक की तरह श्रेयान् होते हैं। 4. बोध और आचरण दोनों दृष्टियों से कृत पाप होने से पापीयान् ही होते हैं। अथवा इसे यों भी कहा जा सकता है कि कुछ पुरुष गृहस्थत्व अथवा निष्क्रमण काल में श्रेयान् होते हैं, पुनः प्रव्रज्या अथवा विहारकाल में भी श्रेयान् होते हैं। इसी प्रकार अन्य भी हैं—
श्रेयानेको भावतो द्रव्यस्तु श्रेयान् प्रशस्यतर इत्येवंबुद्धिजनकत्वेन सदृशकः अन्येन श्रेयसा तुल्यो न तु सर्वथा श्रेयानेवेत्यकः 1, अन्यस्तु भावतः श्रेयानपि द्रव्यतः पापीयानित्येवंबुद्धिजनकत्वेन सदृशकः अन्येन पापीयसा समानो न तु पापीयानेवेति द्वितीयः 2, भावतः पापीयानप्यन्यः संवृताकारतया श्रेयानित्येवं सदृशकोऽन्येन श्रेयसेति तृतीयः 3, चतुर्थः सुज्ञानः 4।
1. कुछ पुरुष भावतः और द्रव्यतः श्रेयान् होते हैं और प्रशस्यतर होने से श्रेयान् के सदृश होते हैं। अर्थात् दूसरों से श्रेय के तुल्य होते हैं किंतु सर्वथा श्रेयान् नहीं होते हैं। यह प्रथम विकल्प है।
2. कुछ पुरुष भावतः श्रेयान् होते हुए भी द्रव्यतः पापीयान् सदृश होते हैं अर्थात् अन्य पापीयान् के सदृश होते हैं, किंतु पापीयान् ही नहीं होते हैं। यह द्वितीय विकल्प है।
3. कुछ पुरुष भावतः पापीयान हो संवृत्ताकार के कारण श्रेयान् के सदृश होते हैं। यह तृतीय विकल्प है।
4. चतुर्थ विकल्प सुज्ञात ही है।
श्रेयानेकः सद्वृत्तत्वात् श्रेयानित्येवमात्मानं मन्यते यथावद् बोधात् लोकेन वा मन्यते विशदशुभानुष्ठानाद्, इह च मन्निज्जइ त्ति वक्तव्ये प्राकृतत्वेन मन्नइ इत्युक्तम् 1, श्रेयानप्यन्य आत्मन्यरुचिपरायणत्वात् पापीया-नित्यात्मानं मन्यते, स एव वा पूर्वोपलब्धतद्दोषेण जनेन मन्यते दृढप्रहारिवत् 2, पापीयानप्यपरो मिथ्यात्वाद्यु-पहततया श्रेयानित्यात्मानं मन्यते, कुतीर्थिकवत्, तद्भक्तेन वेति 3, पापीयानन्योऽविरतिकत्वात् पापीयानित्यात्मानं मन्यते, सद्बोधत्वात्, असंयतो वा मन्यते संयतलोकेनेति 4।
1. कुछ पुरुष सद्वृत्त के कारण यथावत् बोध से स्वयं को श्रेयान् मानते हैं। अथवा विशद शुभ अनुष्ठान के कारण लोक के द्वारा श्रेयान् माना जाता है। प्राकृत के कारण 'मन्निज्जइ' के स्थान पर 'मन्नइ' ऐसा कहा गया है।
2. कुछ पुरुष श्रेयान् भी आत्मा में अरुचि परायण होने से स्वयं को पापीयान् मानते हैं। अथवा वही पूर्वोपलब्ध तद्दोष के कारण लोगों के द्वारा पापीयान् माना जाता है यथा—दृढ़प्रहारी।
3. कुछ पुरुष पापीयान् भी मिथ्यात्व आदि से उपहत होने से स्वयं को श्रेयान् मानते हैं, यथा—कुतीर्थिक। अथवा उसके भक्तों के द्वारा श्रेयान् मान जाते हैं।
4. कुछ पुरुष पापीयान् अविरति होने से स्वयं को सद्बोध के कारण सपापीयान् मानते हैं अथवा संयत लोक के द्वारा असंयत माने जाते है।
श्रेयानेको भावतो द्रव्यतस्तु किञ्चित्सदनुष्ठायित्वात् श्रेयानित्येवंविकल्पजनकत्वेन सदृशकोऽन्येन श्रेयसा मन्यते ज्ञायते जनेनेति, विभक्तिपरिणामाद्वा सदृशकमात्मानं मन्यत इति, एवं शेषाः।
कुछ पुरुष भावतः और द्रव्यतः किंचित् सद्नुष्ठान से श्रेयान् मानते हैं। श्रेयान् इस विकल्प से स्वयं को श्रेयान् सदृश मानता है। दूसरों के द्वारा श्रेय के कारण श्रेयान् सदृश माना जाता है। अथवा विभक्ति परिणाम से स्वयं को श्रेयान् सदृश मानता है। इसी प्रकार शेष विकल्प जानने चाहिए।
आघवइत्तेति आख्यायकः प्रज्ञापकः प्रवचनस्य एकः। कश्चिन्न च प्रविभावयिता प्रभावकः शासनस्य उदारक्रिया-प्रतिभादिरहितत्वात्, प्रविभाजयिता वा प्रवचनार्थस्य नयोत्सर्गादिभिर्विवेचयितेति। अथवा आख्यायकः सूत्रस्य प्रविभावयिता प्रविभाजयिता वाऽर्थस्येति। आख्यायक एकः सूत्रार्थस्य न चोञ्छजीविकासम्पन्नो नैषणादिनिरत इत्यर्थः, स चापद्गतः संविग्नः संविग्नपाक्षिको वा, यदाह—
कुछ पुरुष प्रवचन के प्रज्ञापक हैं। उदार क्रिया एवं प्रतिभा आदि से रहित होने से कुछ पुरुष शासन प्रभावक नहीं हैं। अथवा प्रवचन के अर्थ का नय, उत्सर्ग आदि से विवेचन करनेवाले हैं। सूत्र अथवा अर्थ के आख्यायक और प्रविभावक अथवा विवेचक हैं। कुछ पुरुष सूत्रार्थ के आख्यायक हैं किंतु उञ्छ जीविका संपन्न नहीं हैं। अर्थात् एषणा आदि से युक्त नहीं हैं। वह आपद्गत संविग्न अथवा संविग्नपाक्षिक है। क्योंकि कहा है—
होज्ज हु वसणं पत्तो सरीरदुब्बल्लयाए असमत्थो।
चरणकरणे असुद्धे सुद्धं मग्गं परूवेज्जा।।
जो मुनि व्यसन प्राप्त—आपदग्रस्त या मद्य, गीत आदि में आसक्त है अथवा शारीरिक दुर्बलता के कारण यथोक्त आचार के पालन में असमर्थ होता है। उसके चरण-करण अशुद्ध होते हैं, फिर भी यदि वह अपने अशुद्ध आचरण की गर्हा करे तो आराधक हो सकता है।
तथा—
और—
ओसन्नो वि विहारे कम्मं सिढिलेइ सुलभबोही य।
चरणकरणं विसुद्धं उववूहंतो परूवेंतो।।
(निभा. 5435,36)
विहार—संयम यात्रा में अवसन्न होने पर भी यदि विशुद्ध चरण-करण का उपवृंहण करता है। विशुद्ध चारित्र मार्ग की प्ररूपणा करता है तो वह कर्मबंध को शिथिल करता है तथा सुलभ बोधि होता है।
इत्येकः, द्वितीयो यथाच्छन्दः तृतीयः साधुः, चतुर्थो गृहस्थादिरिति। पूर्वसूत्रे साधुलक्षणपुरुषस्याख्याकत्वोञ्छजीविका-सम्पन्नत्वलक्षणा गुणविभूषोक्ता अधुना तत्साम्याद् वृक्षविभूषामाह—चउव्विहेत्यादि, अथवा पूर्वमुच्छ-जीविकासंपन्नः साधुपुरुष उक्तः, तस्य च वैक्रियलब्धि-मतस्तथाविधप्रयोजने वृक्षं विकुर्वतो यद्विधा तद्विक्रिया स्यात्तामाह—चउव्विहेत्यादि पातनयैवोक्तार्थम्, नवरं प्रवालतयेति नवाङ्कुरतयेत्यर्थः।
यह प्रथम विकल्प है। दूसरा यथाछंद, तीसरा साधु और चतुर्थ गृहस्थ आदि है। पूर्व सूत्रों में साधु लक्षण पुरुष के आख्यायकता, उञ्छजीविका संपन्नता, लक्षण रूप गुणविभूषा कही गई। संप्रति उसके समान वृक्ष विभूषा को कहते हैं—'चउव्विह इत्यादि'। अथवा पहले उञ्छ जीविका संपन्न साधु पुरुष का कथन किया गया। वैक्रिय लब्धि संपन्न उनके वैसा प्रयोजन होने पर वृक्ष की विकुर्वणा करते हुए जिस प्रकार की विक्रिया होती हैं, उसे कहते हैं—'चउव्विह इत्यादि।' पत्र (पातना की भांति) उक्तार्थ है। तथापि प्रवालता का अर्थ है—नव अंकुरता।
सू. 530-532—चत्तारि....वेमाणियाणं।
(टी.) एते हि पूर्वोक्ता आख्यायकादयः पुरुषास्तीर्थिका इति तेषां स्वरूपाभिधानायाह—चत्तारीत्यादि। वादिनः तीर्थिकाः, समवसरन्ति अवतरन्त्येष्विति समवसरणानि विविधमतमीलकाः, तेषां समवसरणानि वादिसमवसरणानि, क्रियां 'जीवा-जीवादिरर्थोऽस्ती' त्येवंरूपां वदन्तीति क्रियावादिन आस्तिका इत्यर्थः, तेषां यत् समवसरणं तत्त एवोच्यन्ते अभेदादिति, तन्निषेधादक्रियावादिनो नास्तिका इत्यर्थः, अज्ञानमभ्युपगमद्वारेण येषामस्ति ते अज्ञानिकाः, त एव वादिनोऽज्ञानिकवादिनः, अज्ञानमेव श्रेय इत्येवंप्रतिज्ञा इत्यर्थः, विनय एव वैनयिकम्, तदेव निःश्रेयसायेत्येवंवादिनो वैनयिकवादिन इति, एतद्भेदसङ्ख्या चेयम्—
ये पूर्वोक्त आख्यायक आदि पुरुष तीर्थिक हैं। उनके स्वरूप का कथन करने के लिए कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। जिसमें वादी—तीर्थिक समवसृत होते हैं वे समवसरण हैं। विविध मतवाले जहां सम्मिलित होते हैं वे वादी समवसरण हैं। क्रिया—जीव और अजीव आदि पदार्थ हैं इस प्रकार जो कहते हैं, वे क्रियावादी—आस्तिक हैं। उनके जो समवसरण हैं वे भी अभेद रूप से उसी रूप में कहे जाते हैं। उसके निषेध से अक्रियावादी नास्तिक हैं। जो अज्ञान को स्वीकार करते हैं, वे अज्ञानिक हैं और अज्ञानवादी ही हैं। अज्ञान ही श्रेय है, ऐसा सिद्धांत है, यह तात्पर्यार्थ है। विनय ही वैनयिक है। वही निःश्रेयस के लिए है, ऐसा कथन करनेवाले वैनयिकवादी हैं। इनके भेद—विभाग इस प्रकार हैं—
असियसयं किरियाणं अकिरियवाईण होइ चुलसीई।
अन्नाणिय सत्तट्ठी वेणइयाणं च बत्तीसा।।
(सूनि. 119)
क्रियावादियों के एक सौ अस्सी, अक्रियावादियों के चौरासी, अज्ञानवादियों के सड़सठ और विनयवादियों के बत्तीस प्रकार हैं।
तत्राशीत्यधिकं शतं क्रियावादिनां भवति, इदं चामुनोपायेनावगन्तमव्यम्—जीवाऽजीवा-ऽऽश्रव-संवर-बन्ध-निर्जरा-पुण्या-ऽपुण्य-मोक्षाख्यान् नव पदार्थान् विरचय्य परिपाट्या जीवपदार्थस्याधः स्व-परभेदावुपन्यसनीयौ, तयोरधो नित्या-ऽनित्यभेदौ, तयोरप्यधः कालेश्वरा-ऽऽत्म-नियति-स्वभावभेदाः पञ्च न्यसनीयाः, पुनश्चेत्थं विकल्पाः कर्त्तव्याः—अस्ति जीवः स्वतो नित्यः कालत इत्येको विकल्पः, विकल्पार्थश्चायम्—विद्यते खल्वयमात्मा स्वेन रूपेण न परापेक्षया ह्रस्वत्व-दीर्घत्वे इव, नित्यश्च कालवादिनः, उक्तेनैवाभिलापेन द्वितीयो विकल्प ईश्वरकारणिनः, तृतीयो विकल्प आत्मवादिनः पुरुष एवेदं ग्नि ( ) मित्यादिप्रतिपत्तुरिति, चतुर्थो नियतिवादिनः।
क्रियावादियों के एक सौ अस्सी भेद हैं। यह इस उपाय से जानना चाहिए—जीव, अजीव, आश्रव, संवर, बंध, निर्जरा, पुण्य, अपुण्य (पाप), मोक्ष नामक नौ पदार्थों को क्रमशः रखकर जीव पदार्थ के नीचे स्व और पर भेद उपन्यसनीय हैं। उनके नीचे नित्य, अनित्य आदि भेद, उनके नीचे क्रमशः काल, ईश्वर, आत्मा, नियति, स्वभाव—ये पांच भेद उपन्यसनीय हैं। पुनः इस प्रकार विकल्प करणीय हैं—जीव काल से स्वतः नित्य है। यह एक विकल्प है। विकल्प का अर्थ इस प्रकार है—कालवादियों के अनुसार आत्मा अपने रूप से नित्य है। वह दूसरों की अपेक्षा नहीं है। यथा—ह्रस्वत्व, दीर्घत्व। इसी कथन से ईश्वर कर्तृत्ववादियों का द्वितीय विकल्प है। आत्मवादियों का तीसरा विकल्प है—पुरुष ही अग्नि इत्यादि को स्वीकार करनेवाला है। नियतिवादियों का चतुर्थ विकल्प है।
नियतिश्च पदार्थानामवश्यन्तया यद्यथाभवने प्रयोजककर्त्रीति, पञ्चमः स्वभाववादिनः, एवं स्वत इत्यजहता लब्धाः पञ्च विकल्पाः, परत इत्यनेनापि पञ्चैव लभ्यन्ते, तत्र परत इत्यस्यायमर्थः—इह सर्वपदार्थानां पररूपापेक्षः स्वरूपपरिच्छेदो यथा ह्रस्वत्वाद्यपेक्षो दीर्घत्वादिपरिच्छेदः, एवमेव चात्मनः स्तम्भ-कुभ्भादीन् समीक्ष्य तद्ल्यतिरिक्ते हि वस्तुन्यात्मबुद्धिः प्रवर्त्तत इत्यतो यदात्मनः स्वरूपं तत् परत एवावधार्यते न स्वत इति, नित्यत्वापरित्यागेन चैते दश विकल्पाः, एवमनित्यत्वेनापि दशैव, एवं विंशतिर्जीवपदार्थेन लब्धाः, अजीवादि-ष्वप्यष्टस्वेवमेव प्रतिपदं विंशतिर्विकल्पानामतो विंशतिर्नवगुणा शतमशीत्युत्तरं क्रियावादिनामिति, एते च विकल्पा एकैकशो न लभ्यन्ते शीलाङ्गवदिति।
नियति पदार्थों का अवश्यंभावी जिस-जिस रूप में होना है उसकी प्रयोजककर्त्री है। पंचम विकल्प स्वभाववादियों का है। इस प्रकार स्वतः शब्द को न छोड़ते हुए ये पांच विकल्प प्राप्त हुए। इसी प्रकार परतः से ही पांचों विकल्प प्राप्त होते हैं। परतः का तात्पर्य है—सभी पदार्थों का स्वरूप परिज्ञान परपदार्थ की अपेक्षा से है। यथा ह्रस्वत्व आदि की अपेक्षा दीर्घत्व आदि का परिच्छेद है। इसी प्रकार स्तंभ, कुंभ आदि को देखकर उससे व्यतिरिक्त वस्तु आत्मा में ही आत्मबुद्धि का प्रवर्तन होता है। अतः आत्मा का स्वरूप परतः ही अवधारित होता है, स्वतः नहीं होता है। नित्यत्व की दृष्टि से ये दस विकल्प हैं। इसी प्रकार अनित्यत्व से भी दस विकल्प हैं। अतः जीव पदार्थ के बीस विकल्प हुए। अजीव आदि आठों में ही प्रत्येक के बीस भेद होने से, बीस का नौ से गुणन करने पर क्रियावादियों के एक सौ अस्सी भेद हैं। ये विकल्प शीलांग की तरह एक-एक नहीं होते हैं।
तथा अक्रियावादिनां चतुरशीतिर्द्रष्टव्या, एवं चेयम्—पुण्या-ऽपुण्यविवर्जित-पदार्थसप्तकन्यासस्तथैव, जीवस्याधः स्व-पररूपविकल्पद्वयोपन्यासः, असत्त्वादात्मनो नित्यानित्यभेदौ न स्तः, कालादीनां तु पञ्चानां षष्ठी यदृच्छा न्यस्यते, इयं चानभिसन्धिपूर्विकाऽर्थप्राप्तिरिति, पश्चाद्विकल्पाभिलापः-नास्ति जीवः स्वतः कालत इत्येको विकल्पः, एवमीश्वरादिभिरपि यदृच्छावसानैः सर्वे षड् विकल्पाः, तथा नास्ति जीवः परतः कालत इति षडेव विकल्पा इत्येकत्र द्वादश, एवमजीवादिष्वपि षट्सु प्रत्येकं द्वादश विकल्पाः, एवं च द्वादश सप्तगुणाश्चतुरशीति-विकल्पाः नास्तिकानामिति।
अक्रियावादियों के चौरासी भेद हैं। यह इस प्रकार है—पुण्य, अपुण्य को छोड़ सात पदार्थों का न्यास किया जाता है। जीव के नीचे स्व, पर रूप विकल्प द्वय का उपन्यास किया जाता है। काल आदि पांच के साथ छट्ठा (भेद) यदृच्छा है। यह यदृच्छा सहज रूप में अर्थ प्राप्ति है। विकल्प का कथन इस प्रकार है—जीव काल से स्वतः नहीं है, यह एक विकल्प है। इसी प्रकार ईश्वर आदि से ले यदृच्छा तक छह विकल्प होते हैं। जीव काल से परतः नहीं है। इसके भी छह विकल्प हैं। कुल बारह विकल्प होते हैं। इसी प्रकार अजीव आदि छहों में से प्रत्येक के बारह विकल्प हैं। बारह को सात से गुणन करने पर नास्तिकों के चौरासी भेद होते हैं।
अज्ञानिकानां तु सप्तषष्टिर्भवति, इयं चामुनोपायेन द्रष्टव्या—तत्र जीवाजीवादीन् नव पदार्थान् पूर्ववत् व्यवस्थाप्य पर्यन्ते चोत्पत्तिमुपन्यस्याधः सप्त सदादय उपन्यसनीयाः, सत्त्व 1 मसत्त्वं 2 सदसत्त्वम् 3 अवाच्यत्वं 4 सदवाच्यत्वम् 5 असदवाच्यत्वं 6 सदसदावाच्यत्व 7 मिति, त एते नव सप्तकाः त्रिषष्टिः, उत्पत्तेस्तु चत्वार एवाद्या विकल्पाः, तद्यथा सत्त्व 1 मसत्त्वं 2 सदसत्त्व 3 मवाच्यत्वं 4 चेति, त्रिषष्टिमध्ये क्षिप्ताः सप्तषष्टिर्भवन्ति, विकल्पाभिलापश्चैवम्—को जानाति जीवः सन्निति किं वा तेन ज्ञातेनेत्येको विकल्पः, एवमसदादयोऽपि वाच्याः।
अज्ञानियों के सड़सठ भेद हैं। यह इस प्रकार है—जीव, अजीव आदि नौ पदार्थों का पूर्ववत् व्यवस्थापन कर अंत में उत्पत्ति का उपन्यास कर सत् आदि सात का उपन्यास करना चाहिए—1. सत् 2. असत् 3. सद्-असद् 4. अवाच्य 5. सद् अवाच्य 6. असद् अवाच्य 7. सद्-असद्-अवाच्य। नौ को सात से गुणन करने पर त्रेसठ भेद होते हैं। उत्पत्ति में आदि के चार विकल्प ही होते हैं। यथा—1. सत् 2. असत् 3. सत्-असत् और 4. अवाच्य। त्रेसठ में चार विकल्प और जोड़ने से सड़सठ भेद होते हैं। विकल्प का कथ्य इस प्रकार है—कौन जानता है कि जीव सत् है। अथवा उसको जानने से क्या प्रयोजन? यह एक विकल्प है। इसी प्रकार असत् आदि भी वाच्य हैं।
तथा सती भावोत्पत्तिरिति को जानाति किं वाऽनया ज्ञातया? एवमसती सदसती अवक्तव्या चेति, सत्त्वादिसप्तभङ्ग्याश्चायमर्थः—स्वरूपमात्रापेक्षया वस्तुनः सत्त्वम् 1, पररूपमात्रापेक्षया त्वसत्त्वम् 2, तथा एकस्य घटादिद्रव्यदेशस्य ग्रीवादेः सद्भावपर्यायेण ग्रीवात्वादिना-ऽऽदिष्टस्य सत्त्वात् तथा घटादिद्रव्यदेशस्यैवापरस्य बुध्नादेरसद्भावपर्यायेण वृत्तत्वादिना परगतपर्यायेणैवा-दिष्टस्यासत्त्वाद् वस्तुनः सदसत्त्वम् 3, तथा सकलस्यै-वाखण्डितस्य घटादिवस्तुनोऽर्थान्तरभूतैः पटादिपर्यायै-र्निजैश्चोर्द्ध्वकुण्डलौष्ठायतवृत्तग्रीवादिभिर्युगपद्विवक्षितस्य सत्त्वेनासत्त्वेन वा वक्तुमशक्यत्वात् तस्य घटादेर्द्रव्य-स्यावक्तव्यत्वम् 4, तथा घटादिद्रव्यस्यैकदेशस्य सद्भावपर्यायैरादिष्टस्य सत्त्वादपरस्य स्वपरपर्यायैर्युग-पदादिष्टतया सत्त्वेनासत्त्वेन वा वक्तुमशक्यत्वात् घटादिद्रव्यस्य सदवक्तव्यत्वमिति 5, तथा तस्यैव घटादिद्रव्यस्यैकदेशस्य परपर्यायैरादिष्टस्यासत्त्वादपर-देशस्य स्वपरपर्यायैर्युगपदादिष्टत्वेन तथैव वक्तुम-शक्यत्वात् तस्य घटादेरसदवक्तव्यत्वम् 6, तथा घटादिद्रव्यस्यैकदेशस्य स्वपर्यायैरादिष्टत्वेन सत्त्वादपरस्य परपर्यायैरादिष्टतया असत्त्वादन्यस्य स्वपरपर्यायैर्युग-पदादिष्टस्य तथैव वक्तुमशक्यत्वेनावक्तव्यत्वात् तस्य घटादिद्रव्यस्य सदसदवक्तव्यत्वमिति 7, इह च प्रथम-द्वितीय-चतुर्था अखण्डवस्त्वाश्रिताः शेषाश्चत्वारो वस्तुदेशाश्रिता दर्शिताः, तथाऽन्यैस्तृतीयोऽपि विकल्पोऽखण्डवस्त्वाश्रित एवोक्तः, तथाहि—अखण्डस्य वस्तुनः स्वपर्यायैः परपर्यायैश्च विवक्षितस्य सदसत्त्वमिति।
भावोत्पत्ति सत् है इसे कौन जानता है अथवा इसको जानने से क्या? इसी प्रकार से असत्, सदसत् और अवक्तव्य है। सत् आदि सप्तभंगी का यह अर्थ है—
1. वस्तु स्वरूप मात्र की अपेक्षा से सत् है।
2. वस्तु पर स्वरूप की अपेक्षा से असत् है।
3. एक घट आदि द्रव्य के देश (एक भाग) ग्रीवा आदि सद्भाव पर्याय से ग्रीवात्व आदि कथन से सत् होने से तथा घट आदि द्रव्य के अपर भाग बुघ्न (तल) आदि के असद्भूत पर्याय से और वृत्तत्व आदि परगत पर्याय से आदिष्ट के असद् होने से वस्तु का सदसत्त्व है।
4. समग्र अखंड घट आदि वस्तु का पदार्थान्तर पट आदि पर्याय से तथा ऊर्ध्व कुण्डलाकार, औष्ठायत वृत्त ग्रीवा आदि का युगपत् विवक्षित सत् अथवा असत् से कथन करने में असमर्थ होने से उस घट आदि द्रव्य की अवक्तव्यता है।
5. घट आदि द्रव्य के एक देश के सद्भाव पर्यायों से आदिष्ट के सत्त्व से अपर का स्व, पर पर्यायों से युगपत् आदिष्ट होने से सत् अथवा असत् रूप कथन संभव न होने से घट आदि द्रव्य का सद् अवक्तव्य है।
6. उसी घट आदि द्रव्य के एक देश के पर पर्यायों से आदिष्ट के असत् होने से तथा अपर देश के पर पर्यायों से युगपत् आदिष्ट होने से उसी रूप में कथन करने में असमर्थ होने से उस घट आदि का असद्-अवक्तव्य है।
7. घट आदि द्रव्य के एक देश का स्व पर्याय से कथन करने से सत्, अपर का पर पर्याय से कथन करने से असत्, अन्य का स्व-पर पर्यायों से युगपत् आदिष्ट का उस रूप में कथन अशक्य होने से उस घट आदि द्रव्य का सद्-असद्-अवक्तव्य है। यहां प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ विकल्प अखंड वस्तु की अपेक्षा से है और शेष चार वस्तु देश की अपेक्षा से उपदर्शित है। अन्य (आचार्यों) ने तीसरा विकल्प भी अखंड वस्तु की अपेक्षा से ही कहा है।
अत एवाभिहितमाचारटीकायाम्—इह चोत्पत्ति-मङ्गीकृत्योत्तरं विकल्पत्रयं न सम्भवति, पदार्थावयवापेक्षत्वात् तस्योत्पत्तेश्चावयवाभावात् (आटी.) इति। एवमज्ञानिकानां सप्तषष्टिर्भवतीति।
यथा—विवक्षित अखंड वस्तु स्वपर्याय, पर पर्याय की दृष्टि से सत्-असत् है। अतएव आचारांग की टीका में कहा है—उत्पत्ति को स्वीकार करने से उत्तरवर्ती तीनों विकल्प नहीं होते हैं। क्योंकि वे पदार्थ के अवयव हैं और उसकी उत्पत्ति से अवयव का अभाव होता है। इस प्रकार अज्ञानियों के सड़सठ भेद हैं।
वैनयिकानां च द्वात्रिंशत्, सा चैवमवसेया—सुर-नृपति-यति-ज्ञाति-स्थविरा-ऽधम-मातृ-पितॄणां प्रत्येकं कायेन वाचा मनसा दानेन च देशकालोपपन्नेन विनयः कार्य इत्येते चत्वारो भेदाः सुरादिष्वष्टासु स्थानेषु भवन्ति, ते चैकत्र मीलिता द्वात्रिंशदिति, सर्वसङ्ख्या पुनरेतेषां त्रीणि शतानि त्रिषष्ट्यधिकानीति, उक्तं च पूज्यैः—
वैनयिकों के बत्तीस भेद हैं। उन्हें इस प्रकार जानना चाहिए—सुर, राजा, यति, ज्ञाति, स्थविर, अधम, माता, पिता प्रत्येक का शरीर, वाणी, मन और दान से देश, काल से विनय करना चाहिए। ये चार भेद सुर आदि के आठ स्थानों से कुल बत्तीस भेद हैं। इनकी कुल संख्या तीन सौ त्रेसठ है। पूज्यों द्वारा कहा गया है—
आस्तिकमतमात्माद्या नित्यानित्यात्मका नव पदार्थाः।
कालनियतिस्वभावेश्वरात्मकृतकाः स्वपरसंस्थाः।।
• आस्तिक मत में प्रथम नित्यानित्यात्मक नौ पदार्थ हैं। वे काल, नियति, स्वभाव, ईश्वर और आत्मकृतक है और स्व-पर संस्थित हैं।
कालयदृच्छानियतीश्वरस्वभावात्मतश्चतुरशीतिः।
नास्तिकवादिगणमतं न सन्ति सप्त स्वपरसंस्थाः।।
• काल, यदृच्छा, नियति, ईश्वर, स्वभाव और आत्मतः ये चौरासी हैं। नास्तिकवादियों के मतानुसार सप्त स्व-पर स्थित नहीं होते।
अज्ञानिकवादिमतं नव जीवादीन् सदादिसप्तविधान्।
भावोत्पत्तिं सदसद्द्वैताऽवाच्यां च को वेत्ति?।।
• अज्ञानवादियों के अनुसार जीव आदि नौ में से सत् आदि सात पदार्थों की उत्पत्ति सत् है या असत्, यह कौन जानता है?
वैनयिकमतं विनयश्चेतोवाक्कायदानतः कार्यः।
सुर-नृपति-यति-ज्ञाति-स्थविरा-ऽधम-मातृ-पितृषु सदा।।
( )
विनयवादियों के अनुसार देव, राजा, यति, ज्ञाति, स्थविर, अधम, माता और पिता का सदा मन, वचन, काया और दानतः विनय करना चाहिए।
एतान्येव समवसरणानि चतुर्विंशतिदण्डके निरूपयन्नाह—नेरइयाणमित्यादि सुगमम्, नवरं नारकादिपञ्चेन्द्रियाणां समनस्कत्वाच्चत्वार्यप्येतानि सम्भवन्ति, विगलेन्द्रियवज्जं ति एक-द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियाणाममनस्कत्वान्न सम्भवन्ति तानीति।
इन्हीं समवसरणों का चौबीस दंडकों से निरूपण करने के लिए कहते हैं—'नेरइयाणं इत्यादि'। यह सुगम है। तथापि नरक आदि पंचेन्द्रिय के समनस्क होने से चारों ही होते हैं। 'विगलेंदिय वज्ज' अर्थात् एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय के अमनस्क होने से उनमें ये नहीं होते हैं।
सू. 533-558—चत्तारि....पराणुकंपए।
(टी.) पुरुषाधिकारात् पुरुषविशेषप्रतिपादनाय प्रायः सदृष्टान्तसूत्राणि पुरुषसूत्राणि त्रिचत्वारिंशतं चत्तारि मेहेत्यादीन्याह, सुगमानि च, नवरं मेघाः पयोदाः। गर्जिता गर्जिकृत् नो वर्षिता न प्रवर्षणकारीति 1। एवं कश्चित् पुरुषो गर्जितेव गर्जिता दान-ज्ञान-व्याख्याना-ऽनुष्ठान-शत्रुनिग्रहादिविषये उच्चैः प्रतिज्ञावान् नो नैव वर्षितेव वर्षिता वर्षकोऽभ्युपगतसम्पादक इत्यर्थः, अन्यस्तु कार्यकर्त्ता न चोच्चैः प्रतिज्ञावानिति, एवमितरावपि नेयाविति 2।
पुरुष अधिकार से पुरुष विशेष का प्रतिपादन करने के लिए प्रायः सदृष्टांत तैंयालीस सूत्रों 'चत्तारि मेहा' इत्यादि को कहते हैं और ये सुगम हैं। मेघ अर्थात् बादल। गर्जन करनेवाले, बरसनेवाले नहीं हैं। इसी प्रकार कुछ पुरुष दान, ज्ञान, व्याख्यान, अनुष्ठान, शत्रुनिग्रह आदि विषयों में उच्च स्वर से प्रतिज्ञावान होने से गरजते है, किन्तु वर्षित की भांति बरसनेवाले नहीं होते। दूसरा कार्य करनेवाला है, उच्चस्वर से प्रतिज्ञा करनेवाला नहीं है। इसी प्रकार अन्य दो विकल्प भी ज्ञेय हैं।
विज्जुयाइत्त त्ति विद्युत्कर्त्ता 3। एवं पुरुषोऽपि कश्चिदुच्चैः प्रतिज्ञाता, न च विद्युत्कारतुल्यस्य दानादिप्रतिज्ञातार्थारम्भाडम्बरस्य कर्त्ता, अन्यस्तु आरम्भाडम्बरस्य कर्त्ता न प्रतिज्ञातेति, एवमन्यावपीति 4। वर्षिता कश्चिद् दानादिभिर्न तु तदारम्भाडम्बरकर्त्ता, अन्यस्तु विपरीतोऽन्य उभयथाऽन्यो न किञ्चिदिति 6।
विज्जुयाइत्त—चमकनेवाले। इसी प्रकार कुछ पुरुष उच्च स्वर से प्रतिज्ञा करनेवाले हैं न कि विद्युत की तरह प्रतिज्ञात अर्थ का आडंबर करनेवाले हैं। कुछ कार्य के आरंभ में आडम्बर करनेवाले होते हैं, पर प्रतिज्ञा करनेवाले नहीं हैं। इसी प्रकार अन्य विकल्प भी हैं। कोई दान आदि से वर्षण करनेवाला है, पर उसके आरंभ का आडम्बर करनेवाला नहीं है। कोई उससे विपरीत है। कोई दोनों ही नहीं होते हैं।
कालवर्षी अवसरवर्षीति, एवमन्येऽपि 7। पुरुषस्तु कालवर्षीव कालवर्षी अवसरे दान-व्याख्यानादि-परोपकारार्थप्रवृत्तिक एकः, अन्यस्त्वन्यथेति, एवं शेषौ 8। क्षेत्रं धान्याद्युत्पत्तिस्थानम् 9। पुरुषस्तु क्षेत्रवर्षीव क्षेत्रवर्षी पात्रे दान-श्रुतादीनां निक्षेपकः, अन्यो विपरीतः, अन्यस्तथाविधविवेकविकलतया महौदार्यात् प्रवचन-प्रभावनादिकारणतो वा उभयस्वरूपः, अन्यस्तु दानादावप्रवृत्तिक इति 10। जनयिता मेघो यो वृष्ट्या धान्यमुद्गमयति, निर्म्मापयिता तु यो वृष्ट्यैव सफलतां नयतीति 11। एवं मातापितरावपीति प्रसिद्धम्, एवमाचार्योऽपि शिष्यं प्रत्युपनेतव्य इति 12।
कालवर्षी—समय पर वर्षा करनेवाला है। इसी प्रकार दूसरे विकल्प भी हैं। पुरुष भी कालवर्षी मेघ की तरह समय पर दान, व्याख्यान आदि परोपकार में प्रवृत्त रहनेवाला है। यह एक विकल्प है। शेष विकल्पों को इसी प्रकार जानना चाहिए। क्षेत्र—धान्य आदि की उत्पत्ति का स्थान। कुछ पुरुष क्षेत्र में वर्षा करनेवाले मेघ की तरह सुपात्र को दान, श्रुत आदि प्रदान करते हैं। अन्य उससे विपरीत स्वभावाले हैं। कुछ पुरुष उस प्रकार के विवेक की विकलता से, महाउदारता आदि से प्रवचन प्रभावना आदि कार्यों से उभय स्वभाव है। कुछ पुरुष दान आदि में प्रवृत्ति नहीं करनेवाले हैं। जो मेघ वृष्टि से धान्य को उत्पन्न करते हैं। जो वृष्टि से ही फसल को पका देते हैं। माता-पिता का भी इसी प्रकार का स्वरूप प्रसिद्ध है। आचार्य को भी इसी रूप में शिष्यों का निर्माण करना चाहिए।
विवक्षितभरतादिक्षेत्रस्य प्रावृडादिकालस्य वा देशे आत्मनो वा देशेन वर्षतीति देशवर्षी 1। यस्तु तयोः सर्वयो सर्वात्मना वा वर्षति स सर्ववर्षी 2। यस्तु क्षेत्रतो देशे कालतः सर्वत्रात्मनो वा सर्वः 2, अथवा कालतो देशे क्षेत्रतः सर्वत्र 3 आत्मनो वा सर्वः 4, अथवा आत्मनो देशेन क्षेत्रतः 5, कालतो वा सर्वत्र 6, अथवा क्षेत्रकालतो देशेन आत्मनः सर्वः 7, अथवा क्षेत्रतो देशे, आत्मनो देशेन कालतः सर्वत्र 8, अथवा कालतो देशे आत्मनो देशेन क्षेत्रतः सर्वत्रे 9 त्येवं नवभिर्विकल्पैर्वर्षति स देशवर्षी सर्ववर्षी चेति 3। चतुर्थः सुज्ञान इति 13। राजा तु यो विवक्षितक्षेत्रस्य मेघवद्देश एव योग-क्षेमकारितया प्रभवति स देशाधिपतिर्न सर्वाधिपतिः स च पल्लीपत्यादिः, यस्तु न पल्ल्यादौ देशेऽन्यत्र तु सर्वत्र प्रभवति स सर्वाधिपतिर्न देशाधिपतिः, यस्तूभयत्र स उभयाधिपतिः, अथवा देशाधिपतिर्भूत्वा सर्वाधिपतिर्यो भवति वासुदेवादिवत् स देशाधिपतिश्च सर्वाधिपतिश्चेति, चतुर्थो राज्यभ्रष्ट इति 14।
1. विवक्षित भरत आदि क्षेत्र अथवा वर्षा आदि काल में आंशिक रूप में बरसने वाला देशवर्षी है।
2. जो (क्षेत्र अथवा काल से) संपूर्ण रूप से बरसता है वह सर्ववर्षी है। जो क्षेत्र से एक देश में, काल से सर्वत्र अथवा आत्मना सर्व है, वह सर्ववर्षी है।
3. अथवा काल से एक देश, क्षेत्र से सर्वत्र।
4. अथवा आत्मना सर्व।
5. अथवा आत्मना, क्षेत्र से एक देश।
6. अथवा काल से सर्वत्र।
7. अथवा क्षेत्र और काल से देश, आत्मना सर्व है।
8. अथवा क्षेत्र से एक देश, आत्मना एक देश और काल से सर्वत्र है।
9. अथवा काल से एक देश में, आत्मना एक देश से और क्षेत्र से सर्वत्र है।
इस प्रकार नौ विकल्पों से बरसनेवाला देशवर्षी और सर्ववर्षी होता है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। जो राजा विवक्षित क्षेत्र में मेघ की तरह एक देश में योग-क्षेम करता है वह देशाधिपति है, सर्वाधिपति नहीं है। वह पल्लीपति आदि है। जो पल्ली आदि एक देश में नहीं, अपितु सर्वत्र—सब देशों का अधिपति है वह सर्वाधिपति है, देशाधिपति नहीं है। जो उभयत्र योग-क्षेम करता है वह उभयाधिपति है। देशाधिपति हो सर्वाधिपति होता है वह वासुदेव की तरह देशाधिपति और सर्वाधिपति होता है। चतुर्थ विकल्प में राज्यभ्रष्ट होता है।
पुक्खलेत्यादि, एगेणं वासेणं ति एकया वृष्ट्या भावयतीति उदकस्नेहवतीं करोति, धान्यादिनिष्पादन-समर्थामिति यावत्, भुवमिति गम्यते। जिह्मस्तु बहुभिर्वर्षणैरेकमेव वर्षम् अब्दं यावत् भुवं भावयति नैव वा भावयति रूक्षत्वात्तज्जलस्येति 15। अत्रान्तरे मेघानुसारेण पुरुषाः पुष्कलावर्त्तसमानादयः पुरुषाधिकारत्वात् अभ्यूह्या इति, तत्र सकृदुपदेशेन दानेन वा प्रभूतकालं यावच्छुभस्वभावमीश्वरं वा देहिनं यः करोत्यसावाद्य-मेघसमानः, एवं स्तोकतरस्तोकतमकालापेक्षया द्वितीय-तृतीयमेघसमानौ, असकृदुपदेशादिना देहिनमल्पकालं यावदुपकुर्वन्ननुपकुर्वन् वा चतुर्थमेघसमान इति।
'पुक्खल इत्यादि'—एक ही वर्षा में (पृथ्वी को) स्निग्ध कर देता है—उदक आर्द्र कर देता है, वह पुष्कर मेघ है। वह धान्य आदि के निष्पादन में समर्थ होता है। जिह्म—जो बहुत बरसने के बाद मात्र एक वर्ष के लिए पृथ्वी को स्निग्ध करता है अथवा स्निग्ध नहीं करता है। क्योंकि उसका जल रूक्ष होता है। इसके पश्चात् पुरुष अधिकार में पुरुष को पुष्करावर्त मेघ आदि की तरह जानना चाहिए। एक उपदेश अथवा एक दान से जो प्राणी को दीर्घकाल तक शुभ स्वभाववाला अथवा ईश्वर बना देता है वह आद्य मेघ के समान है। इसी प्रकार अल्पतर, अल्पतम काल की अपेक्षा वह द्वितीय, तृतीय मेघ के समान है। अनेक बार के उपदेश के द्वारा अल्प काल तक जो प्राणियों का उपकार करता है अथवा नहीं करता है। वह चतुर्थ मेघ के समान है।
करण्डको वस्त्राभरणादिस्थानं जनप्रतीतः, श्वपाक-करण्डकः चाण्डालकरण्डकः, स च प्रायश्चर्म्मपरि-कर्म्मोपकरणवर्ध्रादिचर्मांशस्थानतया अत्यन्तमसारो भवति, वेश्याकरण्डकस्तु जतु पूरितस्वर्णाभरणादि-स्थानत्वात् किञ्चित्ततः सारोऽपि वक्ष्यमाणकरण्डकापेक्षया त्वसार एवेति, गृहपतिकरण्डकः श्रीमत्कौटुम्बिक-करण्डकः, स च विशिष्टमणि-सुवर्णाभरणादियुक्तत्वात् सारतरः, राजकरण्डकस्तु अमूल्यरत्नादिभाजनत्वात् सारतम इति 16, एवमाचायोर्र् यः षट्प्रज्ञकगाथादि-रूपसूत्रार्थधारी विशिष्टक्रियाविकलश्च स प्रथमः अत्यन्तासारत्वात्, यस्तु दुरधीतश्रुतलवोऽपि वागाडम्बरेण मुग्धजनमावर्जयति स द्वितीयः परीक्षाऽक्षमतया असारत्वादेव, यस्तु स्वसमय-परसमयज्ञः क्रियादि-गुणयुक्तश्च स तृतीयः सारतरत्वात्, यस्तु समस्ताचार्यगुणयुक्ततया तीर्थकरकल्पः स चतुर्थः सारतमत्वात् सुधर्मादिवदिति
करण्डक—वस्त्र, आभरण आदि रखने की टोकरी। यह सर्वविदित है। चाण्डाल करण्डक यह प्रायः चर्म परिकर्म के उपकरण वर्ध्र (पट्टा) आदि चर्मांश स्थान के कारण अत्यंत असार होता है। वेश्याकरण्डक—लाख से पूरित स्वर्णाभरण आदि का भाजन होने से कुछ सार होने पर भी वक्ष्यमाण करण्डक की अपेक्षा से असार ही है। गृहपति करण्डक—ॠद्धिमान कुटुम्बी का करण्डक, वह विशिष्ट मणी, स्वर्णाभरण आदि से युक्त होने से सारतर है। राजकरण्डक—अमूल्य रत्न आदि का भाजन होने से सारतम है। इसी प्रकार आचार्य जो षट्प्रज्ञक गाथा आदि रूप अर्थधारी और विशिष्ट क्रिया विकल है, वह प्रथम श्रेणी में है क्योंकि अत्यंत असार होते हैं। जो श्रुतांश के अध्येता न होने पर भी वाणी के आडंबर से मुग्ध जनता को आकर्षित करते हैं, वे असार होने से परीक्षा में असमर्थता के कारण द्वितीय विकल्प में हैं। जो स्वसमय, परसमय के ज्ञाता, क्रिया आदि गुणों से युक्त हैं वे सारतर होने से तृतीय श्रेणी में हैं। जो समस्त आचार्य गुणों से युक्त होने से तीर्थंकर कल्प हैं वे सारतम होने से चतुर्थ विकल्प में हैं यथा—आर्य सुधर्मा आदि।
सालो नामैकः सालाभिधानवृक्षजातियुक्तत्वात्, सालस्यैव पर्याया धर्म्मा बहलच्छायत्वाऽऽसेव्यत्वादयो यस्य सः सालपर्याय इत्येकः, सालो नामैक इति तथैव एरण्डस्येव पर्याया धर्मा अबहलच्छायत्वाऽसेव्यत्वादयो यस्य स एरण्डपर्याय इति द्वितीयः, एरण्डो नामैक एरण्डाभिधानवृक्षजातीयत्वात् सालपर्यायो बहलच्छाय-त्वादिधर्म्मयुक्तत्वादिति तृतीयः, एरण्डो नामैकस्तथैव एरण्डपर्यायः अबहलच्छायत्वाद्येरण्डधर्म्मयुक्तत्वादिति चतुर्थः 18।
साल नामैक—साल पर्याय—कुछ वृक्ष शाल जाति वाले होते है और शाल पर्याय—विस्तृत छाया वाले आसेव्य होने से शाल व शाल पर्याय होते हैं, यह एक विकल्प है। सालो नामैक एरण्डपर्याय—कुछ वृक्ष शाल नाम किंतु एरण्ड के धर्मोंवाला—अबहुल छाया और आसेविता आदि से वह एरण्ड पर्याय है, यह द्वितीय भंग है। एरण्डनामैक सालपर्याय कुछ वृक्ष एरण्ड की जातिवाले किन्तु शालधर्म—बहुलता, छाया आदि से युक्त होते है, यह तीसरा विकल्प है। एरण्ड नामैक एरण्डपर्याय—नामतः एरण्ड व धर्मतः भी अबहुल छाया आदि एरण्ड धर्मों वाला चतुर्थ विकल्प है।
आचार्यस्तु साल इव सालः, यथा हि सालः जातिमानेवमाचार्योऽपि यः सत्कुलः सद्गुरुकुलश्च स साल एवोच्यते, तथा सालपर्यायः सालधर्म्मा, यथा हि सालः सच्छायत्वादिधर्म्मयुक्त एवं यो ज्ञानक्रियाप्रभवयशः प्रभृतिगुणयुक्तो भवति स तथोच्यते इत्येकः, तथा सालो नामैक इति तथैव, एरण्डपर्यायस्तूक्तविपर्ययादिति द्वितीयः, एवमितरावपीति 19।
इसी प्रकार आचार्य भी चार प्रकार के हैं— शाल की भांति शाल जैसे जातिमान (वृक्ष) हैं वैसे ही आचार्य जो सद्कुल एवं सद्गुरुकुलवाले हैं वे शाल ही कहे जाते हैं। 'साल पर्याय' जैसे—शाल छाया आदि धर्मयुक्त होता है, उसी प्रकार जो ज्ञान-क्रियाजन्य यशप्रभृति गुणयुक्त होता है वह शालपर्याय है। कुछ आचार्य शाल नाम किंतु एरण्ड पर्याय—उक्त गुणों से विपर्यय युक्त होते हैं वह द्वितीय विकल्प है। इसी प्रकार अन्य दोनों विकल्प भी हैं।
तथा सालस्तथैव, साल एवं परिवारः परिकरो यस्य स सालपरिवारः, एवं शेषत्रयमिति 20, आचार्यस्तु साल इव सालो गुरुकुल-श्रुतादिभिरुत्तमत्वात्, सालपरिवारः सालकल्पमहानुभावसाधुपरिकरत्वात्, तथा एरण्डपरिवारः एरण्डकल्प-निर्गुणसाधुपरिकरत्वात्, एवमेरण्डोऽपि श्रुतादिभिर्हीन-त्वादिति, चतुर्थः सुज्ञानः। उक्तचतुर्भङ्ग्या एव भावनार्थं सालदुमेत्यादि गाथाचतुष्कं व्यक्तम्, नवरं मङ्गुलम् असुन्दरम् 21।
शाल और शाल परिवार—शाल की भांति जिसका परिकर है वह शाल परिवार है। इसी प्रकार शेष तीन विकल्प हैं। आचार्य भी शाल की भांति शाल—गुरुकुल, श्रुत आदि से उत्तम होते हैं। सालपरिवार—शाल सदृश महानुभाववाला साधु परिकर होने से वह शाल परिवार है। एरण्ड परिवार—एरण्ड सदृश निर्गुण साधु परिकर होने से वह एरण्ड परिवार है और इसी प्रकार श्रुत आदि से हीन होने से वह एरण्ड है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। उक्त चतुर्भंगी से ही भावार्थ की दृष्टि से 'सालदुम' आदि गाथा चतुष्क स्पष्ट है। तथापि मंगुल अर्थात् असुंदर।
अनुश्रोतसा चरतीत्यनुश्रोतश्चारी नद्यादिप्रवाहगामी, एवमन्ये त्रयः 22, एवं भिक्षाकः साधुः, यो ह्यभिग्रहविशेषादुपाश्रयसमीपात् क्रमेण कुलेषु भिक्षते सोऽनुश्रोतश्चारिमत्स्यवदनुश्रोतश्चारी प्रथमः, यस्तूत्क्रमेण गृहेषु भिक्षमाण उपाश्रयमायाति स द्वितीयः,यस्तु क्षेत्रान्तेषु भिक्षते स तृतीयः, क्षेत्रमध्ये चतुर्थः 23।
अनुस्रोत से चलनेवाला अनुस्रोतचारी है। वह नदी आदि के प्रवाह के साथ चलनेवाला है। इसी प्रकार से अन्य तीन विकल्प भी जानने चाहिए। भिक्षाक अर्थात् साधु। जो अभिग्रह विशेष से उपाश्रय के पास से क्रमशः कुलों में भिक्षा करता है, वह अनुस्रोतचारी है जैसे—अनुस्रोतचारी मत्स्य। यह प्रथम विकल्प है। जो उपाश्रय से उत्क्रम से घरों में भिक्षा करते हुए उपाश्रय में आता है, यह दूसरा विकल्प प्रतिस्रोतचारी है। क्षेत्र के अंत में भिक्षा करना तीसरा विकल्प है। क्षेत्र में करना चतुर्थ विकल्प है।
मधुसिक्थं मदनम्, तस्य गोलो वृत्तपिण्डो मधुसिक्थगोलः, एवमन्येऽपि, नवरं जतु लाक्षा, दारु-मृत्तिके प्रसिद्धे इति 24, यथैते गोला मृदु-कठिन-कठिनतर-कठिनतमाः क्रमेण भवन्त्येवं ये पुरुषाः परीषहादिषु मृदु-दृढ-दृढतर-दृढतमसत्त्वा भवन्ति ते मधुसिक्थगोलसमाना इत्यादिभिर्व्यपदेशैर्व्यपदिश्यन्त इति 25।
मधुसिक्थ अर्थात् मदन—मोम उसका गोलक मधुसिक्थ गोलक है। इसी प्रकार दूसरे भी जानने चाहिए। तथापि जतु अर्थात् लाख। काष्ठ और मिट्टी आदि प्रसिद्ध ही हैं। जैसे ये गोलक क्रमशः मृदु, कठिन, कठिनतर, कठिनतम होते हैं वैसे ही जो पुरुष परीषह आदि में मृदु, दृढ़, दृढ़तर, दृढ़तम सत्त्ववाले होते हैं वे मधुसिक्थ गोलक के समान आदि कथन से प्रतिपादित किए जाते हैं।
अयोगोलादयः प्रतीताः 26, एतैश्चायोगोलकादिभिः क्रमेण गुरु-गुुरुतर-गुरुतमाऽत्यन्तगुरुभिः आरम्भादि-विचित्रप्रवृत्त्युपार्जितकर्म्मभारा ये पुरुषा भवन्ति तेऽयोगोलसमाना इत्यादिव्यपदेशवन्तो भवन्ति पितृ-मातृ-पुत्र-कलत्रगतस्नेहभारतो वेति 27। हिरण्यादिगोलेषु क्रमेणाल्पगुण-गुणाधिक-गुणाधिकतर-गुणाधिकतमेषु पुरुषाः समृद्धितो ज्ञानादिगुणतो वा समानतया योज्याः 29।
अयगोलक आदि प्रतीत ही हैं। ये अयगोलक आदि क्रमशः गुरु, गुरुतर, गुरुतम एवं अत्यंत गुरु हैं। आरंभ आदि विविध प्रवृत्तियों से उपार्जित कर्म भारवाले जो पुरुष होते हैं वे अय गोलक समान आदि कहे जाते हैं। अथवा वे पिता, माता, पुत्र और पत्नी गत स्नेह भारवाले होते हैं। हिरण्य आदि गोलक में क्रमशः अल्पगुण, गुणाधिक, गुणाधिकतर, गुणाधिकतम पुरुष समृर्द्धि से अथवा ज्ञान आदि गुणों से समान रूप में योज्य हैं।
पत्राणि पर्णानि, तद्वत् प्रतनुतया यानि अस्यादीनि तानि पत्राणीति, असिः खड्गः स एव पत्रमसिपत्रम्, करपत्रं क्रकचं येन दारु छिद्यते, क्षुरः छुरः, स एव पत्रं क्षुरपत्रम्, कदम्बचीरिकेति शस्त्रविशेष इति 30, तत्र द्राक् छेदकत्वादसेर्यः पुरुषो द्रागेव स्नेहपाशं छिनत्ति सोऽसिपत्रसमानः, अवधारितदेववचनसनत्कुमार-चक्रवर्त्तिवत्, यस्तु पुनः पुनरुच्यमानो भावनाभ्यासात् स्नेहतरुं छिनत्ति स करपत्रसमानः, तथाविधश्रावकवत्, करपत्रस्य हि गमनागमनाभ्यां कालक्षेपेण छेदकत्वादिति, यस्तु श्रुतधर्म्ममार्गोऽपि सर्वथा स्नेहच्छेदासमर्थो देशविरतिमात्रमेव प्रतिपद्यते स क्षुरपत्रसमानः, क्षुरो हि केशादिकमल्पमेव छिनत्तीति, यस्तु स्नेहच्छेदं मनोरथमात्रेणैव करोति स चतुर्थः अविरतसम्यग्दृष्टिरिति, अथवा यो गुर्वादिषु शीघ्र-मन्द-मन्दतर-मन्दतमतया स्नेहं छिनत्ति स एवमपदिश्यते 31।
पत्र अर्थात् पत्ते—पत्र की तरह प्रतनु होने से तलवार आदि पत्र हैं। असि अर्थात् खड्ग। वही पत्र असिपत्र है। करपत्र—करौती, जिससे लकड़ी को छेदा जाता है। क्षुर—छूरा। वही पत्र क्षुरपत्र है। कदंबचीरी—घास को काटनेवाला शस्त्र विशेष। जो पुरुष असि की तरह शीघ्र स्नेहपाश को छेद डालता है वह असिपत्र समान है। जैसे देव वचन सुनकर शीघ्र निश्चय करनेवाले सनत्कुमार चक्रवर्ती। जो बार-बार उच्चारणपूर्वक भावना अभ्यास से स्नेह तरु का छेदन करता है वह करपत्र समान है जैसे—श्रावक। करपत्र आगे-पीछे होकर कुछ समय में (काष्ठ आदि का) छेदन करता है। जो श्रुतधर्म मार्ग में अवस्थित होने पर भी सर्वथा स्नेह का छेदन करने में असमर्थ है वह देशविरति मात्र ही स्वीकार करता है, वह क्षुरपत्र (उस्तरा) के समान है। क्षुर केश आदि का अल्प ही छेदन करता है। जो केवल स्नेह छेद की इच्छा ही करता है, वह चतुर्थ गुणस्थानवर्ती अविरत सम्यक् दृष्टि है। अथवा जो गुरु आदि के प्रति शीघ्र, मंद, मंदतर एवं मंदतम रूप से स्नेह का छेदन करता है वह क्रमशः इस प्रकार कहा जाता है।
कम्बादिभिरातान-वितानभावेन निष्पाद्यते यः स कटः, कट इव कट इत्युपचारात् तन्त्वादिमयोऽपि कट एवेति, तत्र सुंठकडे त्ति तृणविशेषनिष्पन्नः, विदलकडे त्ति वंशशकलकृतः, चम्मकडे त्ति वर्द्ध्रव्यूतमञ्चकादिः, कंबलकडे ति कम्बलमेवेति 32। एतेषु चाल्प-बहु-बहुतर-बहुतमावयवप्रतिबन्धेषु पुरुषा योजनीयाः, तथा—यस्य गुर्वादिष्वल्पः प्रतिबन्धः स्वल्प-व्यलीकादिनापि विगमात् स सुण्ठकटसमान इत्येवं सर्वत्र भावनीयमिति 33।
कंब आदि के ताने-बाने के द्वारा जिसे तैयार किया जाता है वह कट है। तंतुमय आदि होने से, कट की तरह होने से वह कट ही है। सुंठकट—तृणविशेष से निष्पन्न। विदलकड—बांस खंड से बना हुआ। चम्मकड—चमड़े से बनी हुई मंचिका आदि। कंबलकड का अर्थ कंबल ही है। इनकी तरह अल्प, बहु, बहुतर, बहुतम अवयवों से प्रतिबंधित पुरुष योजनीय है। जिनका गुरु आदि में अल्प प्रतिबंध होता है, स्वल्प झूठ आदि से दूर होने से वे सुम्बकट के समान है, ऐसा सर्वत्र जानना चाहिए।
चतुष्पदाः स्थलचरपञ्चेन्द्रियतिर्यञ्चः, एकः खुरः पादे पादे येषां ते एकखुराः अश्वादयः, एवं द्वौ खुरौ येषां ते तथा, ते च गवादयः, गण्डी सुवर्णकारादीनामधिकरणी गण्डिका, तद्वत् पदानि येषां ते तथा, ते च हस्त्यादयः, सणप्फय त्ति सनखपदाः नाखराः सिंहादयः, इहोत्तरसूत्रद्वये च जीवानां पुरुषशब्दवाच्यत्वात् पुरुषाधिकारतेति 34। चर्ममयपक्षाः पक्षिणश्चर्म्मपक्षिणो वल्गुलीप्रभृतयः, एवं लोमपक्षिणो हंसादयः, समुद्गकवत् पक्षौ येषां ते समुद्गकपक्षिणः, समासान्त इन्, ते च बहिर्द्वीप-समुद्रेषु, एवं विततपक्षिणोऽपीति 35।
चतुष्पद—स्थलचर पंचेन्द्रिय तिर्यंच। जिनके पैर में एक खुर होता है वे एक खुर अश्व आदि हैं। दो खुर जिनके हैं वे द्विखुर गाय आदि हैं। गण्डी—स्वर्णकार की अहरन की तरह गोलाकार पैर जिसके हैं वे हाथी आदि हैं। सनखपद सिंह आदि हैं। यहां उत्तरवर्ती दो सूत्रों में जीव शब्द का तात्पर्य पुरुष से है। अतः पुरुष अधिकारता को जानना चाहिए। चर्ममय पंख जिनके हैं वे चर्मपक्षी—चमगादड़ आदि हैं। लोम पक्षी—हंस आदि हैं। समुद्ग—पेटी की तरह जिनके पंख हैं वे समुद्गपक्षी हैं। यहां समासान्त में इन् प्रत्यय है। वे भरतक्षेत्र के बहिर्वर्ती द्वीप समुद्रों में रहते हैं। इसी प्रकार से विततपक्षी भी हैं।
क्षुद्रा अधमा अनन्तरभवे सिद्ध्यभावात् प्राणा उच्छ्वासादिमन्तः क्षुद्रप्राणाः, संमूर्च्छेन निर्वृत्ताः सम्मूर्च्छिमाः, तिरश्चां सत्का योनिर्येषां ते तथा, ततः पदत्रयस्य कर्मधारये सति सम्मूर्च्छिमपञ्चेन्द्रिय-तिर्यग्योनिका इति भवति 36। निपतिता नीडादवतरीता अवतरीतुं शक्तो नामैकः पक्षी धृष्टत्वादज्ञत्वाद्वा न तु परिव्रजिता न परिव्रजितुं शक्तो बालत्वादित्येकः, एवमन्यः परिव्रजितुं शक्तः पुष्टत्वान्न तु निपतितुं भीरुत्वात्, अन्यस्तूभयथा, चतुर्थस्तूभयप्रतिषेध-वानतिबालत्वादिति 37।
क्षुद्र—अनन्तर भव में सिद्धि का अभाव होने से अधम हैं। प्राण—जो उच्छ्वासवाले हैं, वे क्षुद्र प्राण हैं। संमूर्च्छन से निर्वृत्त सम्मूर्च्छिम हैं। तिर्यंच योनि जिनकी है, वे तिर्यंच हैं। तीन पदों में कर्मधारय समास होने से सम्मूर्च्छिम पंचेन्द्रिय तिर्यक्योनिक होता हैं। कुछ पक्षी नीड़ से नीचे उतरते हैं, उतरने में समर्थ होते हैं। पर धृष्ट अथवा अज्ञ होने के कारण वे परिव्रजन—उड़ नहीं सकते हैं। कुछ शक्तिशाली होने से परिव्रजन में समर्थ हैं, पर भीरु होने के कारण नीचे नहीं उतरते हैं। कुछ दोनों होते हैं। कुछ अति बाल होने के कारण दोनों ही नहीं होते हैं। यह चतुर्थ विकल्प है।
निपतिता भिक्षाचर्यायामवतरीता भोजनाद्यर्थित्वान्न तु परिव्रजिता परिभ्रमको ग्लानत्वादलसत्वाल्ल-ज्जालुत्वाद्वेत्येकः, अन्यः परिव्रजिता परिभ्रमणशील आश्रयान्निर्गतः सन् न तु निपतिता भिक्षार्थमवत-रीतुमशक्तः सूत्रार्थासक्तत्वादिना, शेषौ स्पष्टौ 38।
भोजन आदि के लिए भिक्षाचर्या हेतु जाते हैं किन्तु रुग्णता, आलस्य अथवा लज्जालु होने के कारण परिव्रजन नहीं करते हैं, यह एक विकल्प है। कुछ भिक्षु उपाश्रय से बाहर जाते हैं, किंतु सूत्र और अर्थ में आसक्त होने के कारण भिक्षा के लिए नहीं जा सकते हैं। शेष दो विकल्प स्पष्ट हैं।
निष्कृष्टः निष्कर्षितः तपसा कृशदेह इत्यर्थः, पुनर्निष्कृष्टो भावतः कृशीकृतकषायत्वादेवमन्ये त्रय इति 39। एतद्भावनार्थमेवानन्तरं सूत्रम्—निष्कृष्टः कृशशरीरतया, तथा निष्कृष्टः आत्मा कषायादिनिर्म्मथनेन यस्य स तथेत्येवमन्ये त्रय इति। अथवा निष्कृष्टस्तपसा कृशीकृतः पूर्वं पश्चादपि तथैवेत्येवमाद्यसूत्रं व्याख्येयम्, द्वितीयं तु यथोक्तमेवेति 40। बुधो बुधत्वकार्यभूतसत्क्रियायोगात्, उक्तं च—
निष्कृष्ट—तप से जिसका शरीर कृश है। भाव से निष्कृष्ट—जिसने कषाय को कृश किया है। इसी प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं। इसे प्रकट करने के लिए ही अनन्तर सूत्र है—निष्कृष्ट—शरीर से कृश तथा कषाय आदि के निर्मथन से निष्कृष्ट आत्मा जिसकी है वह। इसी प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं। अथवा तप के द्वारा पूर्व में देह को कृश किया तथा पश्चात् कषाय से भी निष्कृष्ट करेगा। इस प्रकार आद्य सूत्र व्याख्येय है। द्वितीय विकल्प उसी प्रकार है। बुध—बुधत्व रूप सत्क्रिया से जो युक्त है वह बुध है। कहा भी है—
पठकः पाठकश्चैव ये चान्ये तत्त्वचिन्तकाः।
सर्वे ते व्यसनिनो राजन्! यः क्रियावान् स पण्डितः।।
( )
हे राजन्! सभी पढ़ने-पढ़ानेवाले तत्त्वचिंतक व्यसनी (विद्या रसिक) हैं, पर सही अर्थ में पंडित वही है जो आचारवान् है।
पुनर्बुधः सविवेकमनस्त्वादित्येकः। अन्यो बुधस्तथैव, अबुधस्त्वविविक्तमनस्त्वात्।अपरस्त्वबुधोऽसत्क्रियत्वात्, बुधो विवेकवच्चित्तत्वात्। चतुर्थ उभयनिषेधादिति 41।
बुधः—सविवेक मन वाले होने से बुध है—यह प्रथम विकल्प है। उसी प्रकार कुछ आचरण से बुध होते हैं। किंतु अविवेचक शील होने से अबुध होते हैं। कुछ असत्क्रिया करने से अबुध होते हैं, किंतु विवेकशील होने से बुध होते हैं। विवेक और आचरण दोनों का निषेध होने से अबुध होता है—यह चतुर्थ विकल्प है।
अनन्तरसूत्रेणैतदेव व्यक्तीक्रियते—बुधः सत्क्रियत्वात् बुधं हृदयं मनो यस्य स बुधहृदयो विवेचकमनस्त्वात्, अथवा बुधः शास्त्रज्ञत्वात् बुधहृदयस्तु कार्येष्वमूढलक्ष-त्वादित्येकः, एवमन्ये त्रय ऊह्याः 42।
अनंतर सूत्र से इसे ही स्पष्ट करते हैं। सत्क्रिया होने से बुध होते हैं और विवेचनाशील हृदय होने से बुध हृदय होते हैं। अथवा शास्त्रज्ञ होने से बुध होते हैं तथा कार्य में अमूढ़ लक्ष्य होने से कुछ होते हैं। शेष तीन विकल्प भी इसी प्रकार तर्कणीय है।
आत्मानुकम्पकःआत्महितप्रवृत्तः प्रत्येकबुद्धो जिनकल्पिको वा परानपेक्षो वा निर्घृणः, परानुकम्पको निष्ठितार्थतया तीर्थकरः आत्मानपेक्षो वा दयैकरसो मेतार्यवत्, उभयानुकम्पकः स्थविरकल्पिकः, उभयाननुकम्पकः पापात्मा कालशौकरिकादिरिति 43।
कुछ पुरुष आत्मानुकंपक—आत्म हित में प्रवृत्त होते हैं पर परानपेक्ष (परहित में आवृत) होते हैं यथा—प्रत्येकबुद्ध अथवा जिनकल्पिक या परानपेक्षी निर्घृण। तीर्थंकर कृतकार्य होने से परहित में ही निरत रहते हैं, अतः वे परानुकंपक है। अथवा आत्मानपेक्ष दयामय होने से मैतार्यवत् उभयानुकंपक स्व-परहित साधक स्थविरकल्पिक मुनि है। उभयानुकंपी पापात्मा कालसौकरिक आदि है।
सू. 559-565—चउव्विहे.....गच्छति।
(टी.) अनन्तरं पुरुषभेदा उक्ताः, अधुना तद्व्यापार-विशेषं तद्वेदसम्पाद्यमभिधित्सुः सूत्रसप्तकमाह—चउव्विहे संवासेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं स्त्रिया सह संवसनं शयनं संवासः, द्यौः स्वर्गः, तद्वासी देवोऽप्युपचाराद् द्यौस्तत्र भवो दिव्यो वैमानिकसम्बन्धीत्यर्थः, असुरस्य भवनपतिविशेषस्यायमासुर एवमितरौ, नवरं राक्षसो व्यन्तरविशेषः। चतुर्भङ्गिकासूत्राणि देवासुरेत्येव-मादिसंयोगतः षट् संभवन्ति।
अनन्तर सूत्र में पुरुष भेद कहे गए। यहां उसकी प्रवृत्ति विशेष वेद (विकार) को विश्लेषित करने की इच्छा से सात सूत्र कहते हैं—'चउव्विहे संवास' इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। स्त्री के साथ शयन करना संवास है। द्यौ—स्वर्ग। द्यौ में होनेवाला स्वर्ग निवासी देव भी उपचार से द्यौ हैं। दिव्य—वैमानिक (देव) संबंधी, ऐसा तात्पर्यार्थ है। असुर—भवनपति, राक्षस—व्यंतर विशेष। चतुर्भंगिक यह सूत्र देव-असुर आदि के संयोग से छह प्रकार का है।
| देव 3 | असुर 2 | राक्षस 1 | मनुष्य |
| देवी | असुरी | राक्षसी | नारी |
सू. 566-570—चउव्विहे....वदमाणे।
(टी.) पुरुषक्रियाधिकारादेवापध्वंससूत्रम्, तत्राप-ध्वंसनमपध्वंसः चारित्रस्य तत्फलस्य वा असुरादि-भावनाजनितो विनाशः तत्रासुरभावनाजनित आसुरः, येषु वाऽनुष्ठानेषु वर्त्तमानोऽसुरत्वमर्जयति तैरात्मनो वासनमा-सुरभावना, एवं भावनान्तरमपि, अभियोगभावनाजनित आभियोगः, सम्मोहभावनाजनितः साम्मोहः, देवकिल्बिषभावनाजनितो दैवकिल्बिष इति, इह च कन्दर्प्पभावनाजनितः कान्दर्प्पोऽपध्वंसः पञ्चमोऽस्ति, स च सन्नपि नोक्तः, चतुःस्थानकानुरोधात्, भावना हि पञ्चाऽऽगमेऽभिहिताः, आह च—
पुरुष क्रिया अधिकार से ही अपध्वंस सूत्र है। नाश अपध्वंस है। चरित्र अथवा उसके फल का असुर आदि भावना जनित विनाश अपध्वंस है। असुर भावना से होनेवाला आसुर है। जिन अनुष्ठानों में रहते हुए असुरत्व को प्राप्त करता है उन भावों से अपने आपको भावित करना असुर भावना है। इसी प्रकार भावनान्तर है। अभियोग भावना जनित आभियोग (अपध्वंस) है। सम्मोह भावना जनित साम्मोह (अपध्वंस) है। देव किल्विष भावना जनित दैवकिल्विष (अपध्वंस) है। पांचवां कंदर्प भावना से उत्पन्न कंदर्प (अपध्वंस) है। यह अपध्वंस होते हुए भी चतुर्थ स्थानक के कारण कहा नहीं गया है। आगम में भावना के पांच प्रकार प्रतिपादित किए गए हैं। कहा है—
कंदप्प देवकिव्विस अभिओगा आसुरा य सम्मोहा।
एसा य संकिलिट्ठा पंचविहा भावणा भणिया।।
(बृभा. 1293)
संक्लिष्ट—अप्रशस्त भावनाएं पांच कही गई हैं—1. कंदर्प भावना 2. दैवकिल्विषी भावना 3. आभियोगी भावना 4. आसुरी भावना और 5. साम्मोही भावना।
आसां च मध्ये यो यस्यां भावनायां वर्त्तते स तद्विधेषु देवेषु गच्छति चारित्रलेशप्रभावात्, उक्तं च—
इन भावनाओं में जो जिस भावना में होता है, वह उस चरित्र के प्रभाव से उसी प्रकार की देव (योनि) में जाता है। कहा है—
जो संजओ वि एआसु अप्पसत्थासु भावणं कुणइ।
सो तव्विहेसु गच्छइ सुरेसु भइओ चरणहीणो।।
(बृभा. 1294)
जो साधु हो इन अप्रशस्त भावनाओं से अपने आपको भावित करता है वह उन प्रकार के कांदर्पिक आदि देवताओं में उत्पन्न होता है। जो चरण रहित है, उसकी यहां भजना है, विकल्प है। वह उस प्रकार के देवों में अथवा नारक, तिर्यंच या मनुष्यों में उत्पन्न होता है।
आसुरादिरपध्वंस उक्तः, स चासुरत्वादिनिबन्धन इत्यसुरादिभावनास्वरूपभूतान्यसुरादित्वसाधनकर्म्मणां कारणानि सूत्रचतुष्टयेनाह—चउहिं ठाणेहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् असुरेषु भव आसुरः असुरविशेषः, तद्भावः आसुरत्वम्, तस्मै आसुरत्वाय तदर्थमित्यर्थः, अथवा असुरतायै असुरतया वा कर्म्म तदायुष्कादि प्रकुर्व्वन्ति कर्त्तुमारभन्ते, तद्यथा—क्रोधनशीलतया कोपस्वभावत्वेन, प्राभृतशीलतया कलहनस्वरूपतया, संसक्ततपःकर्म्मणा आहारोपधिशय्यादिप्रतिबद्धभावतपश्चरणेन, निमित्ता-जीवनतया त्रैकालिकलाभालाभादिविषयनिमित्तो-पात्ताहाराद्युपजीवनेनेति, अयमर्थोऽन्यत्रैवमुक्तः—
असुर आदि को अपध्वंस कहा गया। असुरत्व आदि के कारण, असुरादि भावना स्वरूपभूत, असुरादि साधन कर्मों के कारणों को सूत्र चतुष्टय से कहते हैं—'चउहिं ठाणेहिं इत्यादि।' ये सुस्पष्ट हैं। असुरों में होनेवाला आसुर—असुर विशेष है। उससे होनेवाला भाव आसुरत्व है। उस आसुरत्व के लिए 'तदर्थ' ऐसा तात्पर्यार्थ है। अथवा असुरता के लिए अथवा असुरता से वे कर्म—आयुष्यक आदि को करना प्रारम्भ करते हैं। यथा—क्रोधनशीलतया—क्रोधशीलता से, प्राभृत शीतलया—कलह स्वभाव से, संसक्त तपःकर्मणा—आहार, उपधि, शय्या आदि की प्राप्ति के लिए तप करने से। निमित्त आजीवनतया—त्रैकालिक लाभ, अलाभ आदि विषयक निमित्त बताकर आहार आदि प्राप्त करने से। यह अर्थ अन्यत्र इस प्रकार कहा गया है—
अणुबद्धविग्गहो चिय संसत्ततवो निमित्तमाएसी।
निक्किव निराणुकंपो, आसुरियं भावणं कुणइ।।
(बृभा. 1315)
अनुबद्ध विग्रह, संसक्त तप करनेवाला, निमित्तादेशी, निष्कृप, निरनुकंप—वह आसुरी भावना करता है।
तथा अभियोगं व्यापारणमर्हन्तीत्यभियोग्याः किङ्कर-देवविशेषाः, तद्भावस्तत्ता, तस्यै तया वेति, आत्मोत्कर्षेण आत्मगुणाभिमानेन, परपरिवादेन परदोषपरिकीर्त्तनेन, भूतिकर्म्मणा ज्वरितादीनां भूत्यादिभी रक्षादिकरणेन, कौतुककरणेन सौभाग्यादिनिमित्तं परस्नपनकादिकरणेनेति, इयमप्येवमन्यत्र—
आभियोग अर्थात् कार्य। उसमें अभियोग्य—किंकर (नौकर) देव विशेष हैं। आत्मोत्कर्ष—आत्मगुणों का अभिमान करने से, परपरिवाद—दूसरों का अवर्णवाद बोलने से, भूतिकर्म—ज्वर आदि की भस्म आदि से चिकित्सा करने से, कौतुक करण—सौभाग्य आदि के लिए मंत्रित जल आदि से स्नान कराने से। अन्यत्र यह भी इस प्रकार कहा गया है—
कोउअ भूई पसिणे पसिणा पसिणे निमित्तमाजीवी।
इड्ढिरससायगुरुतो अभिओगं भावणं कुणइ।।
(बृभा. 1308)
जो ॠद्धि, रस और सात गौरव के वशवर्ती हो कौतुकजीवी, भूतिकर्माजीवी, प्रश्नजीवी, प्रश्नाप्रश्नाजीवी, निमित्ताजीवी होता है वह आभियोगी भावना करता है।
प्रश्नोऽङ्गुष्ठप्रश्नादिः, इतरः स्वप्नविद्यादिरिति। तथा सम्मुह्यतीति सम्मोहः मूढात्मा देवविशेष एव, तद्भावस्तत्ता, तस्यै सम्मोहतायै सम्मोहत्वाय सम्मोहतया वेति, उन्मार्गदेशनया सम्यग्दर्शनादिरूपभावमार्गातिक्रान्त-धर्म्मप्रथनेन, मार्गान्तरायेण मोक्षाध्वप्रवृत्ततद्विघ्नकरणेन, कामाशंसाप्रयोगेण शब्दादावभिलाषकरणेन, भिज्ज त्ति लोभो गृद्धिस्तेन निदानकरणम् 'एतस्मात् तपःप्रभृतेश्चक्रवर्त्त्यादित्वं मे भूयात्' इति निकाचनाकरणम्, तेनेति, इयमप्येवमन्यत्र—
प्रश्न—अंगुष्ठ प्रश्न आदि, इतर—स्वप्न विद्या आदि। सम्मोह—सम्मूढ़ होता है। मूढ़ात्मा—देव विशेष ही है। उस सम्मोहता से, सम्मोहता के लिए अथवा सम्मोहता के कारण। उन्मार्ग देशना से—सम्यक् दर्शन आदि रूप भाव मार्ग से विपरीत धर्म का प्ररूपण करने से। मार्गान्तरायेण—मोक्ष मार्ग में प्रवृत्त के लिए विघ्न करने से, कामाशंसाप्रयोगेण—शब्द आदि विषयों की अभिलाषा करने से, भिज्ज—लोभ, उसके द्वारा निदान करने से। इस तप आदि से मुझे चक्रवर्ती आदि की प्राप्ति हो यह निकाचनाकरण निदानकरण है। अन्यत्र यह भी इस प्रकार प्राप्त है—
उम्मग्गदेसणा मग्गदूसणा मग्गविप्पडीवत्ती।
मोहेण य मोहित्ता सम्मोहं भावणं कुणइ।।
(बृभा. 1321)
उन्मार्गदेशना, मार्गदूषणा, मार्गविप्रतिपत्ति, मोह से स्वयं मूढ़, दूसरों को मोहित करना, ऐसी होती है साम्मोही भावना।
देवानां मध्ये किल्बिषः पापोऽत एवास्पृश्यादिधर्म्मको देवश्चासौ किल्बिषश्चेति वा देवकिल्बिषः, शेषं तथैव, अवर्णः अश्लाघा असद्दोषोद्घट्टनमित्यर्थः, अयमर्थो-ऽन्यत्रैवमुच्यते—
देवों में जो किल्विष—पाप है, अतः अस्पृश्य आदि स्वभाववाला देव है वह देव किल्विष है। शेष पूर्ववत्। अवर्ण—अश्लाघा—असद् दोषों का उद्घाटन। यह अर्थ अन्यत्र इस प्रकार कहा गया है—
नाणस्स केवलीणं धम्मायरियाण सव्वसाहूणं।
माई अवन्नवाई किव्विसियं भावणं कुणइ।।
(बृभा. 1302)
जो ज्ञान का, केवलियों का, धर्माचार्यों का तथा सभी साधुओं का अवर्णवाद बोलता है वह मायी किल्विषिक भावना करता है।
इह कन्दर्पभावना नोक्ता चतुःस्थानकत्वादिति, अवसरश्चायमस्या इति सा प्रदर्श्यते—
चतुःस्थानक के प्रसंग में यहां कंदर्प भावना नहीं कही गई है। इसका यहां प्रसंग है, अतः उसे कहते हैं—
कंदप्पे कुक्कुइए दवसीले यावि हासणकरे य।
विम्हाविंतो य परं कंदप्पं भावणं कुणइ।।
(बृभा. 1295)
कंदर्पवान्, कौत्कुच्यवान, द्रवशील, हासनकर तथा दूसरों को विस्मापित करनेवाला—ये कांदर्पी भावना करते हैं।
कन्दर्प्पः कन्दर्प्पकथावान्, कुत्कुचितो भाण्डचेष्टः, द्रवशीलो दर्प्पात् द्रुतगमनभाषणादिः, हासनकरो वेष-वचनादिना स्व-परहासोत्पादकः, विस्मापकः इन्द्रजाली।
कंदर्प—काम कथा करनेवाला। कुत्कुचित—भाण्ड की तरह चेष्टा करनेवाला। द्रवशील—अहंकार से द्रुतगमन, भाषण आदि करनेवाला। हासनकर—वेश, वचन आदि से स्वयं हंसने वाला और दूसरों को हंसानेवाला (विदूषक), विस्मापक—ऐन्द्रजालिक।
सू. 571-577—चउव्विहा....धण्णसंकट्टितसमाणा।
(टी.) अयं चापध्वंसः प्रव्रज्यान्वितस्येति प्रव्रज्या-निरूपणाय चउव्विहा पव्वज्जेत्यादि सूत्राष्टकं कण्ठ्यम्, किन्तु इहलोकप्रतिबद्धा निर्वाहादिमात्रार्थिनाम्, परलोक-प्रतिबद्धा जन्मान्तरकामाद्यर्थिनाम्, द्विधालोकप्रतिबद्धो-भयार्थिनाम्, अप्रतिबद्धा विशिष्टसामायिकवतामिति।
यह अपध्वंस प्रव्रज्या युक्त के होते हैं। अतः प्रव्रज्या का निरूपण करने के लिए 'चउव्विहा पव्वज्जा इत्यादि' आठ सूत्रों का कथन करते हैं। ये स्पष्ट हैं। इहलोक प्रतिबद्धा—इस जन्म के सुख आदि की कामना से ली जानेवाली। परलोक प्रतिबद्धा—जन्मान्तर सुख की इच्छा से ली जानेवाली। द्विधालोक प्रतिबद्धा—दोनों लोकों के सुख की कामना से ली जानेवाली। अप्रतिबद्धा—विशिष्ट सामायिक वालों के (इहलोक आदि के प्रतिबंध से रहित।) अप्रतिबद्धा प्रव्रज्या है।
पुरतः अग्रतः प्रव्रज्यापर्यायभाविषु शिष्या-ऽऽहारादिषु या प्रतिबद्धा सा तथोच्यते, एवं मार्गतः पृष्ठतः स्वजनादिषु, द्विधाऽपि काचित्, अप्रतिबद्धा पूर्ववत्।
जो प्रव्रज्या शिष्य, आहार आदि की कामना से ली जानेवाली है, वह पुरतः प्रतिबद्धा है। प्रव्रजित हो जाने पर भी स्वजन संबंध छिन्न नहीं हुए हों वह मार्गतः प्रतिबद्धा है। पुरतः और मार्गतः प्रतिबद्ध उभय प्रतिबद्धा है। अप्रतिबद्धा—जो पुरत और मार्गतः दोनों से अप्रतिबद्ध है वह अप्रतिबद्धा है।
ओवाय त्ति अवपातः सद्गुरूणां सेवा, ततो या प्रव्रज्या साऽवपातप्रव्रज्या, आख्यातस्य 'प्रव्रज' इत्याद्युक्तस्य या स्यात् साऽऽख्यातप्रव्रज्या आर्यरक्षितभ्रातुः फल्गुरक्षितस्येवेति, संगार त्ति सङ्केत, तस्माद्या सा तथा मेतार्यादीनामिव, यदिवा 'यदि त्वं प्रव्रजसि तदाऽहमपि' इत्येवं सङ्केततो या सा तथेति। विहगगइ त्ति विहगगत्या पक्षिन्यायेन परिवारादिवियोगेनैकाकिनो देशान्तरगमनेन च या सा विहगगतिप्रव्रज्या, क्वचिद् विहगपव्वज्जेति पाठस्तत्र विहगस्येवेति दृश्यमिति, विहतस्य वा दारिद्र्यादिभिररिभिर्वेति।
ओवाय—सद्गुरुओं की सेवा। उससे प्राप्त की जानेवाली प्रव्रज्या अवपात प्रव्रज्या है। आख्यात—'दीक्षित हो' ऐसा कहने पर ली जानेवाली प्रव्रज्या आख्यात प्रव्रज्या है। यथा—आर्यरक्षित के भ्राता फल्गुरक्षित। संगार—संकेत, उससे ली जानेवाली प्रव्रज्या संगार प्रव्रज्या है यथा—मेतार्य आदि अथवा यदि तुम दीक्षित होते हो तो मैं भी दीक्षित होऊंगा—इस प्रकार परस्पर प्रतिबोध देने की प्रतिज्ञापूर्वक ली जानेवाली प्रव्रज्या है। विहगगई—पक्षी न्याय से परिवार आदि से वियुक्त हो एकाकी देशांतर जा ली जाने वाली प्रव्रज्या विहगगति प्रव्रज्या है। कहीं 'विहगपव्वज्जं' ऐसा पाठ है। विहग की भांति द्रष्टव्य है। अथवा 'विहत्त' दारिद्रय अथवा शत्रुओं से प्रतिहत की प्रव्रज्या विहत प्रव्रज्या है।
तुयावइत्त त्ति तोदं कृत्वा तोदयित्वा व्यथामुत्पाद्य या प्रव्रज्या दीयते मुनिचन्द्रपुत्रस्य सागरचन्द्रेणेव सा तथोच्यते, ओयावइत्त त्ति क्वचित् पाठस्तत्र ओजो बलं शरीरं विद्यादिसत्कं वा तत् कृत्वा प्रदर्श्य या दीयते सा ओजयित्वेत्यभिधीयते, पुयावइत्त त्ति प्लुङ् गतौ (पा. धा. 958) इति वचनात् प्लावयित्वा अन्यत्र नीत्वाऽऽर्य-रक्षितवत्, पूतं वा दूषणव्यपोहेन कृत्वा या सा पूतयित्वेति, बुयावइत्त त्ति सम्भाष्य गौतमेन कर्षकवत्, वचनं वा पूर्वपक्षरूपं कारयित्वा निगृह्य च प्रतिज्ञावचनं वा कारयित्वा या सा तथोक्ता, क्वचित् मोयावइत्त त्ति पाठस्तत्र मोचयित्वा साधुना तैलार्थदासत्वप्राप्तभगिनीवदिति, परिवुयावइत्त त्ति घृतादिभिः परिप्लुतभोजनः परिप्लुत एव तं कृत्वा परिप्लुतयित्वा सुहस्तिना रङ्कवत् या सा तथोच्यत इति।
'तुयावइत्त'—कष्ट दे जो प्रव्रज्या दी जाती है वह तुयावइत्त प्रव्रज्या है। यथा—मुनिचंद्र पुत्र को सागरचंद्र के द्वारा दी गई प्रव्रज्या। कहीं-कहीं पाठान्तर 'ओयावइत्त' भी है। ओज अर्थात् बल—शारीरिक अथवा विद्याजनित। उसे प्रदर्शित कर जो प्रव्रज्या दी जाती है वह ओजयित्वा है। पुयावइत्त—प्लुड्—गतौ, इस वचन से अन्यत्र ले जाकर जो प्रव्रज्या दी जाती है वह पुयावइत्ता है, यथा—आर्यरक्षित। अथवा पूत—दूषण—दोष दूर करके जो प्रव्रज्या दी जाती है, वह पूतयित्वा प्रव्रज्या है। बुयावइत्ता—बातचीत कर दी जानेवाली प्रव्रज्या बुयावइत्त प्रव्रज्या है, यथा—गौतमस्वामी के द्वारा कृषक को दी गई प्रव्रज्या। पूर्वपक्ष रूप वचन कहकर अथवा प्रतिज्ञावचन कह कर जो दी जाती है वह। कहीं-कहीं 'मोयावइत्त' पाठ भी है। साधु के द्वारा तैलार्थ दासत्व प्राप्त भगिनी की तरह है। परिवुयावइत्त—घृत आदि से परिपूर्ण सुमधुर भोजन करवाकर दी जानेवाली प्रव्रज्या, यथा—(आचार्य) सुहस्ति के द्वारा रंक को भोजन करवा कर गई प्रव्रज्या।
नटस्येव संवेगविकलधर्म्मकथाकरणोपार्जित-भोजनादीनां खइय त्ति खादितं भक्षणं यस्यां सा नटखादिता, नटस्येव वा खइव त्ति संवेगशून्य-धर्म्मकथनलक्षणो हेवाकः स्वभावो यस्यां सा तथा,एवं भटादिष्वपि, नवरं भटः तथाविधबलोपदर्शन-लब्धभोजनादेः खादिता आरभटवृत्तिलक्षणहेवाको वा, सिंहः पुनः शौर्यातिरेकादवज्ञयोपात्तस्य यथारब्धभक्षणेन वा खादिता तथाविधप्रकृतिर्वा, शृगालस्तु न्यग्वृत्त्योपात्त-स्यान्यान्यस्थानभक्षणेन वा खादिता तत्स्वभावो वेति।
नटखादिता—जिसमें वैराग्य शून्य हो धर्मकथा कह नट की भांति जीविका चलाई जाए वह नटखादिता है। अथवा नट की तरह की संवेगशून्य धर्मकथा लक्षण हेवाक (तीव्र) स्वभाव जिसमें है वह नटखादिता है। इसी प्रकार भट आदि में भी (द्रष्टव्य है।) भटखादिता—जिसमें भट की भांति बल का प्रदर्शन कर जीविका चलाई जाए वह पराक्रम वृत्तिलक्षण हेवाक है। सिंह शौर्य के अतिरेक से अवज्ञा कर जैसे भक्षण प्रारंभ करता है, उसी प्रकार दूसरों को डराकर जो जीविका चलाई जाए, वह सिंहखादिता है। श्ृगाल निम्नवृत्ति को प्राप्त होने से जैसे स्थान-स्थान से भक्षण करता है, उसी प्रकार श्ृगाल की भांति जो दयापात्र हो जीविका चलाए वह श्ृगालखादिता है।
कृषिः धान्यार्थं क्षेत्रकर्षणम्, वाविय त्ति सकृद्धान्य-वपनवती, परिवाविय त्ति द्विस्त्रिर्वा उत्पाट्य स्थानान्तरारोपणतः परिवपनवती शालिकृषिवत्, निंदिय त्ति एकदा विजातीयतृणाद्यपनयनेन शोधिता निदाता, परिनिंदिय त्ति द्विस्त्रिर्वा तृणादिशोधनेनेति, प्रव्रज्या तु वाविया सामायिकारोपणेन, परिवाविया महाव्रतारोपणेन निरतिचारस्य सातिचारस्य वा मूलप्रायश्चित्तदानतः, निंदिया सकृदतिचारालोचनेन, परिणिंदिया पुनः पुनरिति।
धान्य के लिए जहां क्षेत्र का कर्षण किया जाए वह कृषि है। वाविय—उप्त, एक बार बोई हुई। परिवाविय—पर्युप्त—एक बार बोए धान्य को दो-तीन बार उखाड़-उखाड़ कर लगाई जानेवाली परिवापित है, यथा—चावल आदि। निंदिय—एक बार तृण आदि विजातीय वनस्पति को निकालना निदात है। परिनिंदिय—दो, तीन बार तृण आदि को निकालना परनिंदित है। सामायिक (चारित्र) आरोपण उप्त प्रव्रज्या है। परिवारिया—महाव्रतों की आरोपणा अथवा मूल प्रायश्चित्त दान से जो निरतिचार अथवा सातिचार है वह पर्युप्त प्रव्रज्या है। निंदिया—एक बार अतिचार की आलोचना। परिनिंदिया—पुनः-पुनः अतिचार की आलोचना।
धन्नपुंजियसमाण त्ति खले लून-पून-विशुद्ध-पुञ्जीकृतधान्यसमाना सकलातिचार-कचवरविरहेण लब्धस्वस्वभावत्वात् एका, अन्या तु खलक एव यद्विरेल्लितं विसारितं वायुना पूनमपुञ्जीकृतं धान्यं तत्समाना या हि लघुनापि यत्नेन स्वस्वभावं लप्स्यत इति, अन्य तु यद्विकीर्णं गोखुरक्षुण्णतया विक्षिप्तं धान्यं तत्समाना या हि सहजसमुत्पन्नातिचारकचवरयुक्तत्वात् सामग्र्यन्तरापेक्षितया कालक्षेपलभ्यस्वस्वभावा सा धान्यविकीर्णसमानोच्यते, अन्या तु यत् सङ्कर्षितं क्षेत्रादाकर्षितं खलमानीतं धान्यं तत्समाना, या हि बहुतरातिचारोपेतत्वाद् बहुतरकालप्राप्तव्यस्वस्वभावा सा धान्यसङ्कर्षितसमानेति, इह च पुञ्जितादेर्धान्यविशेषणस्य परनिपातः प्राकृतत्वादिति।।
पुंजितधान्यसमान—खलिहान में साफ किए हुए पुंजीकृत धान्य के समान, समस्त अतिचार रूपी कचरे से रहित, विशुद्ध स्वभाववाली पुंजितधान्यसमान प्रव्रज्या है। दूसरी खलिहान में साफ किए हुए, वायु द्वारा फैलाए हुए, बिखरे हुए धान्य के समान, अल्प प्रयत्न से स्वस्वभाव को प्राप्त होनेवाली अल्प अतिचारवाली है। तीसरी प्रव्रज्या बैलों के खुर से कुचले हुए धान्य के समान, अतिचार रूपी कचरे से युक्त, दूसरी सामग्री मिल जाने से कालक्षेप स्वभाववाली कुचले हुए धान्य के समान कहलाती है। चतुर्थ प्रव्रज्या खेत से खलिहान में लाए हुए धान्य के समान बहुतर अतिचारवाली धान्य संकर्षित प्रव्रज्या है। यहां धान्य के विशेषण पुंज आदि का प्राकृत के कारण परनिपात है।
सू. 578-582—चत्तारि.....तदट्ठोवओगेणं।
(टी.) इयं च प्रव्रज्या एवं विचित्रा संज्ञावशाद्भवतीति संज्ञानिरूपणाय सूत्रपञ्चकं चत्तारीत्यादि व्यक्तम्, केवलं संज्ञानं संज्ञा चैतन्यम्, तच्चासातवेदनीयमोहनीय-कर्म्मोदयजन्यविकारयुक्तमाहारसंज्ञादित्वेन व्यपदिश्यत इति, तत्राहारसंज्ञा आहाराभिलाषः, भयसंज्ञा भयमोहनीय-सम्पाद्यो जीवपरिणामः, मैथुनसंज्ञा वेदोदयजनितो मैथुनाभिलाषः, परिग्रहसंज्ञा चारित्रमोहोदयजनितः परिग्रहाभिलाष इति।
यह प्रव्रज्या विचित्र संज्ञा के कारण होती है। अतः संज्ञा का निरूपण करने के लिए सूत्रपंचक को कहते हैं—चत्तारि इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। संज्ञान अर्थात् संज्ञा—चैतन्य है। असातावेदनीय एवं मोहनीय कर्म के उदयजन्य विकार से आहार आदि संज्ञाएं कही जाती हैं। आहार की अभिलाषा आहार संज्ञा है। भय मोहनीय कर्म से उत्पन्न होनेवाला जीव परिणाम भय संज्ञा है। वेदोदय जनित मैथुन की अभिलाषा मैथुनसंज्ञा है। चारित्र मोहनीय कर्म के उदय से जनित परिग्रह की अभिलाषा परिग्रह संज्ञा है।
अवमकोष्ठतया रिक्तोदरतया, मत्या आहारकथा-श्रवणादिजनितया, तदर्थोपयोगेन सततमाहारचिन्तयेति। हीनसत्त्वतया सत्त्वाभावेन, मतिः भयवार्त्ताश्रवण-भीषणदर्शनादिजनिता बुद्धिः, तया, तदर्थोपयोगेन इहलोकादिभयलक्षणार्थपर्यायलोचनेनेति। चिते उपचिते मांस-शोणिते यस्य स तथा, तद्भावस्तत्ता, तया चित-मांसशोणिततया, मत्या सुरतकथाश्रवणादिजनितबुद्ध्या, तदर्थोपयोगेन मैथुनलक्षणार्थानुचिन्तनेनेति। अविमुक्ततया सपरिग्रहतया, मत्या सचेतनादिपरिग्रहदर्शनादिजनितबुद्ध्या, तदर्थोंपयोगेन परिग्रहानुचिन्तनेनेति।
इन स्थानों से आहार संज्ञा उत्पन्न होती है— 1. अवमकोष्ठता—पेट खाली होने से। 2. मत्या—आहार की कथा आदि सुनने से उत्पन्न मति के द्वारा। 3. तदर्थोपयोगेन—सतत आहार का चिंतन करने से। इन कारणों से भय संज्ञा उत्पन्न होती है— 1. हीनसत्त्वतया—सत्त्वहीनता से। 2. मति—भय की वार्ता सुनने से। अथवा किसी भयंकर वस्तु को देखनेवाली बुद्धि से वस्तु को देखने से। 3. तदर्थोपयोगेन—इहलोक आदि भय लक्षण अर्थ का पर्यालोचन करने से। इन कारणों से मैथुन संज्ञा उत्पन्न होती है— 1. चित—अत्यधिक मांस-शोणित का उपचय हो जाने से। 2. मत्या—मैथुन की बात सुनने की मति से। 3. तर्द्थोपयोगेन—मैथुन का सतत चिंतन करते रहने से। इन कारणों से परिग्रह संज्ञा उत्पन्न होती है— 1. अविमुक्ततया—परिग्रह युक्त होने से। 2. मत्या—सचेतन आदि परिग्रह को देखने से उत्पन्न बुद्धि से। 3. तदर्थोपयोगेन—परिग्रह का सतत अनुचिंतन करते रहने से।
सू. 583—चउव्विहा....णेरइयाणं।
(टी.) संज्ञा हि कामगोचरा भवन्तीति काम-निरूपणसूत्रं व्यक्तं च, किन्तु कामाः शब्दादयः, शृङ्गारा देवानाम् ऐकान्तिकात्यन्तिकमनोज्ञत्वेन प्रकृष्टरति-रसास्पदत्वादिति, रतिरूपो हि शृङ्गारः, यदाह—व्यवहारः पुं-नार्योरन्योन्यं रक्तयो रतिप्रकृतिः शृङ्गारः (काव्यालं. 12।5) इति।
संज्ञा काम विषयक होती है। काम निरूपण सूत्र कहते हैं और वह स्पष्ट है। काम शब्द आदि हैं। श्ृंगार—देवताओं के ऐकांतिक और आत्यंतिक मनोज्ञ होने से प्रकृष्ट रति रसास्पद रतिरूप श्ृंगार है। जैसा कि कहा है—पुरुष और स्त्री का एक-दूसरे से आसक्त रतिरूप व्यवहार श्ृंगार है।
मनुष्याणां करुणा मनोज्ञत्वस्यातथाविध-त्वात्तुच्छत्वेन क्षणदृष्टनष्टत्वेन शुक्र-शोणितादिप्रभव-देहाश्रितत्वेन च शोचनात्मकत्वात्, करुणो हि रसः शोकस्वभावः, करुणः शोकप्रकृतिः (काव्यालं. 15।3) इति वचनादिति। तिरश्चां बीभत्सा जुगुप्सास्पदत्वात्, बीभत्सरसो हि जुगुप्सात्मकः, यदाह—भवति जुगुप्सा-प्रकृतिर्बीभत्सः (काव्यालं. 15।5) इति नैरयिकाणां रौद्रा दारुणा अत्यन्तमनिष्टत्वेन क्रोधोत्पादकत्वात्, रौद्ररसो हि क्रोधरूपः, यत आह—रौद्रः क्रोधप्रकृतिः (काव्यालं. 15।13) इति।
मनुष्यों का कामभोग करुणरस प्रधान है। मनोज्ञ के अतथाविध होने से, तुच्छत्व और क्षणभर में नष्ट होने से, शुक्र-शोणित आदि से उत्पन्न देहाश्रित और शोक स्वभाव होने से वह करुणरस है। करुणरस शोक स्वभाववाला है। जैसा कि कहा है—करुणरस की प्रकृति शोक है। तिर्यंचों का काम बीभत्सरस प्रधान है। वह जुगुप्सास्पद होने से बीभत्स है। जैसा कि कहा है—जुगुप्सा की प्रकृति बीभत्स है। नैरयिकों का काम रौद्र रस प्रधान है। रौद्र—दारुण। अत्यंत अनिष्ट क्रोधोत्पादक रौद्र रस क्रोध रूप है। जैसाकि कहा है—रौद्र की प्रकृति क्रोध रूप है।
सू. 584-587—चत्तारि....गंभीरोभासी।
(टी.) एते च कामाः तुच्छ-गम्भीरयोर्बाधकेतरा इति तावभिधित्सुः सदृष्टान्तान्यष्टौ सूत्राण्याह चत्तारीत्यादीनि व्यक्तानि च, किन्तु उदकानि जलानि प्रज्ञप्तानि, तत्रोत्तानं नामैकं तुच्छत्वात् प्रतलमित्यर्थः, पुनरुत्तानं स्वच्छतयोपलभ्यमध्यस्वरूपत्वादुदकं जलम्,उत्ताणोदये त्ति व्यस्तोऽयं निर्द्देशः प्राकृतशैलीवशात् समस्त इवावभासते, न च मूलोपात्तेनोदकशब्देनायं गतार्थो भविष्यतीति वाच्यम्, तस्य बहुवचनान्तत्वेनेहा-सम्बध्यमानत्वात्, साक्षादुदकशब्दे च सति किं तस्य वचनपरिणामादनुकर्षणेनेत्येवमुदधिसूत्रेऽपि भावनीयमिति 1। तथोत्तानं तथैव, गम्भीरमुदकं गडुलत्वादनुपलभ्य-मानस्वरूपम् 2, तथा गम्भीरम् अगाधं प्रचुरत्वादुत्तान-मुदकं स्वच्छतयोपलभ्यमध्यस्वरूपत्वात् 3, तथा गम्भीरमगाधत्वात् पुनर्गम्भीरमुदकं गडुलत्वादिति 4। पुुरुषस्तु उत्तानः अगम्भीरो बहिर्दर्शितमददैन्यादिजन्य-विकृतकायवाक्चेष्टत्वादुत्तानहृदयस्तु दैन्यादियुक्तगुह्य-धरणासमर्थचित्तत्वादित्येकः। अन्य उत्तानः कारण-वशाद्दर्शितविकृतचेष्टत्वात् गम्भीरहृदयस्तु स्वभावे-नोत्तानहृदयविपरीतत्वात्। तृतीयस्तु गम्भीरो दैन्यादिव (म?) त्त्वेऽपि कारणवशात् संवृताकारतया, उत्तान-हृदयस्तथैव। चतुर्थः प्रथमविपर्ययादिति।
ये काम तुच्छ और गंभीर बाधक इतर हैं। इनको कहने के लिए सदृष्टान्त आठ सूत्रों को 'चत्तारि इत्यादि' सूत्र से कहते हैं। ये स्पष्ट हैं। उदक—जल प्रज्ञप्त है। एक उदक छिछला होने से उत्तान—पतला है और स्वच्छ होने के कारण उसका अंतस्तल दिखाई देता है। उत्ताणोदय—यह निर्देश विभक्त पद होते हुए भी प्राकृत शैली के कारण समस्त पद की तरह प्रतीत होता है। मूलोपात्त शब्द के द्वारा यह गतार्थ होगा, ऐसा वाच्य है। यहां बहुवचन से उसका कोई संबंध नहीं है। 1. साक्षात् उदक शब्द के होने पर उसके वचन परिणाम से, अनुकर्ष से क्या? इसी प्रकार उदधि सूत्र भी भावनीय है। उसी प्रकार उत्तान है। एक उदक अस्वच्छ—तुच्छ होने से उसका अन्तस्तल नहीं दिखता। गंभीर अर्थात् प्रचुर होने से अगाध है। किन्तु स्वच्छ होने से उसका मध्यभाग दिखाई देता है। एक उदक गंभीर अगाध होने से गंभीर है तथा गडुल—अस्वच्छ होने से अंतस्तल नहीं दिखता है। कुछ पुरुष उत्तान अर्थात् अगंभीर। बहिर्दर्शी मद, दैन्य आदि जन्य विकृत काय, वाणी की चेष्टायुक्त और उत्तान हृदय। दैन्य आदि युक्त गुह्य को धारण करने में असमर्थ चित्तवाले होते हैं—यह प्रथम विकल्प है। कुछ पुरुष कारणवश विकृत चेष्टायुक्त दिखाई देते है पर गंभीर होते हैं क्योंकि स्वभाव से उत्तान हृदय से विपरीत (गंभीर) होते है। यह द्वितीय विकल्प है। कुछ पुरुष दैन्य आदि के होने पर भी संवृत आकार वाले होते हैं और अगंभीर हृदय हैं। चतुर्थ विकल्प प्रथम से विपरीत है।
तथा उत्तानं प्रतलत्वादुत्तानमवभासते स्थानविशेषात् 1। तथोत्तानं तथैव, गम्भीरम् अगाधमवभासते सङ्कीर्णाश्रयत्वादिना 2। तथा गम्भीरम् अगाध-मुत्तानावभासि तु विस्तीर्णस्थानाश्रयत्वादिना 3। तथा गम्भीरम् अगाधं गम्भारावभासि तथाविधस्थानाश्रित-त्वादिनैवेति 4। पुरुषस्तूत्तानः तुच्छः, उत्तान एवावभासते प्रदर्शिततुच्छत्वविकारत्वाद्, द्वितीयः संवृतत्वात्, तृतीयः कारणतो दर्शितविकारत्वात्, चतुर्थः सुज्ञानः।
एक उदक प्रतल होने से स्थान विशेष के कारण प्रतल ही लगता है तथा एक उदक उत्तान है फिर भी संकीर्ण आश्रय होने से गंभीर—अगाध प्रतीत होता है। एक उदक गंंभीर होता है, पर विस्तीर्ण आश्रय से उत्तान अवभासित होता है। एक उदक गंभीर होता है और तथाविध स्थानाश्रित होने से गंभीर प्रतीत होता है। कुछ पुरुष तुच्छ होते हैं। तुच्छत्व के विकार को प्रदर्शित करने से उत्तान ही अवभासित होते हैं। कुछ पुरुष संवृत होने से गंभीर प्रतीत होते हैं यह द्वितीय विकल्प है। कुछ पुरुष गंभीर होते हैं, पर तुच्छता का प्रदर्शन करने से तुच्छ लगते हैं यह तृतीय विकल्प है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है।
तथा उदकसूत्रद्वयवदुदधिसूत्रद्वयमपि सदार्ष्टान्तिक-मवसेयमिति, अथवा उत्तानः सगाधत्वादेक उदधिः उदधिदेशः पूर्वम्, पश्चादपि उत्तान एव वेलाया बहिःसमुद्रेष्वभावात्, द्वितीयस्तूत्तानः पूर्वं पश्चाद् गम्भीरो वेलाऽऽगमेनागाधत्वात्, तृतीयस्तु गम्भीरः पूर्वं पश्चात् वेलाविगमेनोत्तान उदधिः, चतुर्थः सुज्ञानः।
उदक सूत्र द्वय की तरह ही उदधिसूत्र द्वय को सर्द्राष्टान्तिक जानना चाहिए। अथवा उत्तान सगाध—समुद्र के कुछ भाग पहले भी प्रतल होते हैं और बेला के चले जाने पर बाद में भी प्रतल हो जाते हैं यह प्रथम विकल्प है। समुद्र के कुछ भाग पहले प्रतल होते हैं और पश्चात् बेला के आगमन से गंभीर हो जाते हैं। यह द्वितीय विकल्प है। समुद्र के कुछ भाग पहले गंभीर होते हैं और वेला के चले जाने से बाद में उत्तान हो जाते हैं। यह तृतीय विकल्प है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है।
सू. 588-596—चत्तारि....विसपिहाणे।।
(टी.) समुद्रप्रस्तावात्तत्तरकान् सूत्रद्वयेनाह—चत्तारि तरगेत्यादि व्यक्तम्, नवरं तरन्तीति तराः, त एव तरकाः, समुद्रं समुद्रवद् दुस्तरं सर्वविरत्यादिकं कार्यं तरामि करोमीत्येवमभ्युपगम्य तत्र समर्थत्वादेकः समुद्रं तरति तदेव समर्थयतीत्येकः, अन्यस्तु तदभ्युपगम्यासमर्थत्वात् गोष्पदं तत्कल्पं देशविरत्यादिकमल्पतमं तरति निर्वाहयतीति, अन्यस्तु गोष्पदप्रायमभ्युपगम्य वीर्यातिरेकात् समुद्रप्रायमपि साधयतीति, चतुर्थः प्रतीतः 1। समुद्रप्रायं कार्यं तरीत्वा निर्वाह्य समुद्रप्राये प्रयोजनान्तरे विषीदति न तन्निर्वाहयतीति विचित्रत्वात् क्षयोपशमस्येति, एवमन्ये त्रय इति 2।
समुद्र के प्रस्ताव से उसे तरनेवाले को सूत्रद्वय से कहते हैं—'चत्तारि तरग' इत्यादि स्पष्ट है। जो तैरता है वह तर है। तर ही तरक है। कुछ पुरुष समुद्र की तरह दुस्तर सर्वविरति आदि कार्यों को तरता है, करता है ऐसा संकल्प करते हैं और समर्थ होने से उसे तैर जाते हैं। यह प्रथम विकल्प है। कुछ पुरुष उसे तैरने का संकल्प करते हैं किंतु उसे करने में असमर्थ होने से गोष्पद सदृश देशविरति आदि अल्पतम को तरते हैं, स्वीकार करते हैं। कुछ गोष्पदप्रायः का संकल्प करके वीर्य के अतिरेक से समुद्रप्रायः को साध लेते हैं। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। समुद्रप्रायः कार्य का निर्वाह करके प्रयोजनान्तर में जो विषण्ण हो जाते हैं वे निर्वहन नहीं कर सकते क्योंकि क्षयोपशम का वैचित्र्य है। उसी प्रकार अन्य तीन विकल्प हैं।
पुरुषानेव कुम्भदृष्टान्तेन प्रतिपादयिषुः सूत्रप्रपञ्चमाह, सुगमश्चायम्, नवरं पूर्णः सकलावयवयुक्तः प्रमाणोपेतो वा पुनः पूर्णो मध्वादिभृतः, द्वितीये भङ्गे तुच्छो रिक्तः, तृतीये तुच्छः अपूर्णावयवो लघुर्वा, चतुर्थः सुज्ञानः, अथवा पूर्णो भृतः पूर्वं पश्चादपि पूर्ण इत्येवं चत्वारोऽपि 1, पुरुषस्तु पूर्णो जात्यादिभिर्गुणैः, पुनः पूर्णो ज्ञानादिभिरिति, अथवा पूर्णो धनेन गुणैर्वा पूर्वं पश्चादपि तैः पूर्ण एवेत्येवं शेषा अपि 2।
पुरुष को ही कुम्भ के दृष्टांत से प्रतिपादित करने की इच्छा से सूत्र का विस्तार करते हैं। यह सुगम है। जो पूर्ण—समस्त अवयवों से युक्त अथवा प्रमाणोपेत है वह मधु आदि से भरा हुआ पूर्ण (कुंभ) है। द्वितीय विकल्प में तुच्छ—रिक्त कुंभ है। तृतीय विकल्प—तुच्छ अर्थात् अपूर्ण अवयव वाला अथवा लघु कुंभ है। चतुर्थ विकल्प सुज्ञात है। अथवा इसकी व्याख्या इस प्रकार भी की जा सकती है—पूर्ण—पहले भरा हुआ और पश्चात् भी भरा हुआ। इसी प्रकार चारों विकल्प ज्ञेय हैं। पुरुष जाति आदि गुणों से पूर्ण है। ज्ञान आदि से भी पूर्ण है। अथवा धन अथवा गुणों से पूर्व तथा पश्चात् पूर्ण ही है। उसी प्रकार शेष विकल्प ज्ञातव्य हैं।
पूर्णोऽवयवैर्दध्यादिना वा पूर्ण एवावभासते द्रष्टॄणामिति पूर्णावभासीत्येकः, अन्यस्तु पूर्णोऽपि कुतश्चिद्धेतो-र्विवक्षितप्रयोजनासाधकत्वादेस्तुच्छोऽवभासते, एवं शेषौ 3। पुरुषस्तु पूर्णो धन-श्रुतादिभिस्तद्विनियोगाच्च पूर्ण एवावभासते, अन्यस्तु तदविनियोगात्तुच्छ एवावभासते, अन्यस्तु तुच्छोऽपि कथमपि प्रस्तावोचितप्रवृत्तेः पूर्णवदवभासते, अपरस्तु तुच्छो धन-श्रुतादिरहितोऽत एव तदविनियोजकत्वात् तुच्छावभासीति 4।
जो आकार से अथवा दधि आदि के द्वारा पूर्ण प्रतीत होते हैं और देखनेवालों को भी पूर्ण प्रतीत होते हैं वे पूर्णावभासी हैं। यह एक विकल्प है। कुछ कुंभ पूर्ण होते हुए भी कुछ कारण से विवक्षित प्रयोजन को सिद्ध न करने से तुच्छ प्रतीत होते हैं। इसी प्रकार शेष दो विकल्प हैं। पुरुष भी धन, श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं तथा उसके विनियोग से पूर्ण ही प्रतीत होते हैं। कुछ उसका विनियोग न करने से तुच्छ प्रतीत होते हैं। कुछ तुच्छ होने पर भी किसी प्रकार की उचित प्रवृत्ति के प्रस्ताव से पूर्ण की तरह प्रतीत होते हैं। कुछ धन, श्रुत आदि से रहित होने से तुच्छ होते हैं और उसका विनियोजन नहीं करने से तुच्छ प्रतीत होते हैं।
तथा पूर्णो नीरादिना पुनः पूर्णं पुण्यं वा पवित्रं रूपं यस्य स तथेति प्रथमः, द्वितीये तुच्छं हीनं रूपम् आकारो यस्य स तुच्छरूपः, एवं शेषौ 5। पुरुषस्तु पूर्णो ज्ञानादिभिः पूर्णरूपः पुण्यरूपो वा विशिष्टरजोहरणादिद्रव्यलिङ्ग-सद्भावात् सुसाधुरिति, द्वितीयभङ्गे तुच्छरूपः कारणात् त्यक्तलिंगः सुसाधुरेवेति, तृतीये तुच्छो ज्ञानादिविहीनो निह्नवादिः, चतुर्थो ज्ञानादिद्रव्यलिङ्गहीनो गृहस्थादिरिति 6।
कुछ कुंभ जल आदि से पूर्ण होते हैं और उनका रूप—आकार भी पूर्ण होता है, यह प्रथम विकल्प है। द्वितीय विकल्प में कुम्भ पूर्ण होते हैं पर उनका आकार तुच्छ होने से तुच्छ रूप है। शेष दो विकल्प इसी प्रकार हैं। कुछ पुरुष ज्ञान आदि से पूर्ण होते हैं और वेश से भी पूर्ण होते हैं। अथवा विशिष्ट रजोहरण आदि द्रव्यलिंग का सद्भाव होने से सुसाधु पुण्य रूप होते हैं। द्वितीय भंग में श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं, किंतु वेश छोड़ने से तुच्छ रूप सुसाधु ही हैं। तीसरे विकल्प में ज्ञान आदि से हीन तुच्छ निह्नव आदि हैं। चतुर्थ विकल्प में ज्ञान आदि तथा द्रव्यलिंग से हीन गृहस्थ आदि हैं।
तथा पूर्णस्तथैव, अपिस्तुच्छापेक्षया समुच्चयार्थः, एकः कश्चित्, प्रियाय प्रीतये अयमिति प्रियार्थः कनकादिमयत्वात् सार इत्यर्थः, तथा अपदलम् अपशदं द्रव्यं कारणभूतं मृत्तिकादि यस्यासावपदलः अवदलति वा दीर्यत इत्यवदलः आमपक्वतयाऽसार इत्यर्थः, तुच्छोऽप्येवमिति 7। पुरुषो धन-श्रुतादिभिः पूर्णः, प्रियार्थः कश्चित् प्रियवचनदानादिभिः प्रियकारी सार इति, अन्यस्तु न तथेत्यपदलः परोपकारं प्रत्ययोग्य इति, तुच्छोऽप्येवमेवेति 8। पूर्णोऽपि जलादेर्विष्यन्दते श्रवति, इह तुच्छः तुच्छजलादिः स एव विष्यन्दते, अपिः सर्वत्र समुच्चये प्रतियोग्यपेक्षयेति 9। पुरुषस्तु पूर्णोऽप्येको विष्यन्दते धनं ददाति श्रुतं वा, अन्यो नेति, तुच्छोऽपि अल्पवित्तादिरपि धन-श्रुतादि विष्यन्दतेऽन्यौ नैवेति 10।
पूर्ण उसी प्रकार से है। अपि तुच्छ की अपेक्षा से समुच्चय अर्थ में है। कुछ स्वर्ण आदि के होने से प्रिय होते हैं तथा अपदल—पूर्णपक्व न होने से असार होते हैं। इसी प्रकार तुच्छ होते हैं। कुछ पुरुष धन, श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं और प्रिय वचन, दान आदि से प्रियकारी होने से प्रियार्थ होते हैं। कुछ पुरुष इस प्रकार नहीं होते वे परोपकार करने में अपदल—अक्षम होते हैं। तुच्छ भी इसी प्रकार होते हैं। कुछ कुम्भ जल आदि से पूर्ण होने पर भी झरते हैं। कुछ कुछ जल आदि से अपूर्ण होते है और झरते भी हैं। अपि सर्वत्र प्रतियोगी की अपेक्षा से समुच्चय अर्थ में है। कुछ पुरुष पूर्ण होते हैं और वे धन अथवा श्रुत का विनियोग करते हैं। कुछ पूर्ण होते हैं पर विष्यंदी नहीं होते हैं। कुछ पुरुष तुच्छ होते हैं, अल्प धन आदि होने पर भी धन, श्रुत आदि का विनियोग करते हैं। कुछ दोनों नहीं होते हैं।
तथा भिन्नः स्फुटितः, जर्जरितो राजीयुक्तः, परिश्रावी दुष्पक्वत्वात् क्षरकः, अपरिश्रावी कठिनत्वादिति 11। चारित्रं तु भिन्नं मूलप्रायश्चित्तापत्त्या, जर्ज्जरितं छेदादिप्राप्त्या, परिश्रावि सूक्ष्मातिचारतया, अपरिश्रावि निरतिचारतयेति, इह च पुरुषाधिकारेऽपि यच्चारित्र-लक्षणपुरुषधर्मभणनं तद्धर्म्म-धर्मिणोः कथञ्चिदभेदाद-नवद्यमवगन्तव्यमिति 12।
भिन्न—फूटे हुए, जर्जरित—रेखायुक्त परिश्रावी—दुष्पक्वता के कारण झरनेवाला। अपरिश्रावी—सुदृढ़ होने से अपरिश्रावी। चारित्र के भी चार प्रकार हैं—भिन्न—मूल प्रायश्चित्त के योग्य। जर्जरित—छेद प्रायश्चित्त के योग्य। परिश्रावी—सूक्ष्म अतिचारवाला। अपरिश्रावी—निरतिचार। यहां पुरुष अधिकार में भी जो चरित्र लक्षण पुरुष के धर्म का कथन किया गया है उसे धर्म-धर्मी में कथंचित् अभेद होने अनवद्य जानना चाहिए।
तथा मधुनः क्षौद्रस्य कुम्भो मधुकुम्भः, मधुभृतं मध्वेव वा पिधानं स्थगनं यस्य स मधुपिधानः, एवमन्ये त्रयः 13।
मधु का घट मधुकुम्भ है। मधु से भरा हुआ अथवा मधु का ही ढक्कन जिसके है वह मधुपिधान है। इसी प्रकार से शेष तीन विकल्प हैं।
पुरुषसूत्रं स्वयमेव हिययमित्यादिगाथाचतुष्टयेन भावितमिति, तत्र हृदयं मनः अपापम् अहिंस्रमकलुषम् अप्रीतिवर्जितमिति, जिह्वाऽपि च मधुरभाषिणी नित्यं यस्मिन् पुरुषे विद्यते स पुरुषो मधुकुम्भ इव मधुकुम्भो मधुपिधान इव मधुपिधान इति प्रथमभङ्गयोजना, तृतीयगाथायां यद् हृदयं कलुषमयम् अप्रीत्यात्मकमुप-लक्षणत्वात् पापं च जिह्वा या मधुरभाषिणी नित्यं तत् सा चेति गम्यते यस्मिन् पुरुषे विद्यते स पुरुषो विषकुम्भो मधुपिधानस्तत्साधर्म्यादिति 14।
पुरुष सूत्र 'हियय इत्यादि' गाथा चतुष्टय से भावित है। हृदय अर्थात् मन, अपापम्—अहिंस्र, अकलुष—अप्रीति से रहित। जिस पुरुष की जिह्वा भी सदैव मधुरभाषी होती है वह मधु कुम्भ की तरह मधु कुम्भ एवं मधुपिधान की तरह मधुपिधान है। यह विकल्प की संयोजना है। तीसरी गाथा में जो हृदय कलुषमय है, अप्रीत्यात्मक उपलक्षणवाला है, जिसकी जिह्वा सपाप है जो नित्य मधुरभाषी है, वह पुरुष विषकुंभ मधुपिधान के समान है।
सू. 597-601—चउव्विहा....लेसणता।
(टी.) अत्र च चतुर्थः पुरुष उपसर्गकारी स्यादित्युपसर्गप्ररूपणाय चउव्विहा उवसग्गेत्यादि सूत्रपञ्चकमाह, कण्ठ्यं चेदम्, नवरमुपसर्जनान्युपसृज्यते वा धर्म्मात् प्रच्याव्यते जन्तुरेभिरुपसर्ग्गा बाधाविशेषाः, ते च कर्तृभेदाच्चतुर्विधाः, आह च—
यहां जो चतुर्थ पुरुष है वह उपसर्गकारी होता है अतः उपसर्ग की प्ररूपणा के लिए 'चउव्विहा उवसग्ग इत्यादि' सूत्रपंचक को कहते हैं। यह सुस्पष्ट है। जिससे प्राणी को धर्मच्युत किया जाता है वे उपसर्ग—बाधा विशेष हैं। वे कर्ता के भेद से चार प्रकार के हैं, कहा भी है—
उवसज्जणमुवसग्गो तेण तओ य उवसिज्जते जम्हा।
सो दिव्व-मणुअतेरिच्छयाऽऽतसंवेतणाभेतो।।
(विभा. 3552)
1. भय 2. द्वेष 3. आहार 4. संतान और अपने स्थान की सुरक्षा के लिए। आत्म संवेदनीय उपसर्ग के चार कारण हैं—1. घट्टण—नेत्र में तिनके आदि के गिरने से होनेवाला घर्षण। 2. स्तंभन—अंगों का जड़ीभूत होना। 3. प्रपतन—गड्ढे आदि में गिरना। 4. श्लेषण—अति स्थूल भुजा आदि अवयवों का परस्पर श्लेष।
आत्मना संचेत्यन्ते क्रियन्तइत्यात्मसंचेतनीयाः, तत्र दिव्याः हास त्ति हासाद् भवन्ति, हाससम्भूतत्वाद्वा हासा उपसर्ग्गा एवेत्येवमन्यत्रापि, यथा भिक्षार्थं ग्रामान्तरप्रस्थितक्षुल्लकैर्व्यन्तर्या उपयाचितं प्रतिपन्नं 'यदीप्सितं लप्स्यामहे तदा तवोण्डेरकादि दास्यामः' इति, लब्धे च तत्र तवेदमिति भणित्वा तदुण्डेरकादि तैः स्वयमेव भक्षितम्, देवतया च हासेन तद्रूपमावृत्य क्रीडितम्, अनागच्छत्सु च क्षुल्लकेषु व्याकुले गच्छे निवेदितमाचार्याणां देवतया क्षुल्लकवृत्तम्, ततो वृषभैरुण्डेरकादि याचित्वा तस्यै दत्तम्, तया तु ते दर्शिता इति। प्रद्वेषाद्यथा सङ्गमको महावीरस्योपसर्गानकरोत्।
स्वयं के द्वारा होनेवाला आत्मसंचेतनीय है। देवताओं से होनेवाले (उपसर्ग के चार प्रकार हैं—) हास—हास्य से अथवा हास्यजनित उपसर्ग। इसी प्रकार अन्यत्र भी हैं, यथा—ग्रामान्तर में भिक्षा के लिए प्रस्थित क्षुल्लक के द्वारा व्यंतरी के मांगे जाने पर उसने स्वीकार किया—यदि मुझे अभिलषित प्राप्त होगा, तब मैं तुम्हें उण्डेरक आदि (आटे का लड्डू आदि) दूंगा और प्राप्त होने पर ये तुम्हारे हैं, ऐसा कह वह स्वयं ही खा गया। व्यंतरी ने हास्य से उनके रूप को आवृत कर उनके साथ क्रीड़ा की। क्षुल्लकों के न आने पर व्याकुल गच्छ ने देवता के वृत्त को आचार्यों को निवेदित किया। तब मुख्य मुनियों के द्वारा लड्डू की याचना कर व्यंतरी को दिया गया। उसने तब उन्हें प्रकट किया। प्रद्वेष के कारण यथा संगम (देव) ने महावीर को उपसर्ग किए।
विमर्षात् यथा क्वचिद्देवकुलिकायां वर्षासूषित्वा साधुषु गतेषु तदीय एवान्यः पश्चादागतस्तत्रोषितः, तं च देवता किंस्वरूपोऽयमिति विमर्षादुपसर्गितवतीति। पृथग् भिन्ना विविधा मात्रा हासादिवस्तुरूपा येषु ते पृथग्विमात्रा, अथवा पृथग् विविधा मात्रा विमात्रा, तया इत्येतल्लुप्ततृतीयैकवचनं पदं दृश्यम्, तथाहि—हासेन कृत्वा प्रद्वेषेण करोतीत्येवं संयोगाः, यथा सङ्गमक एव विमर्षेण कृत्वा प्रद्वेषेण कृतवानिति।
विमर्षात्—परीक्षा की दृष्टि से, यथा—वर्षा ॠतु में देवकुलिका में रहकर साधु अन्यत्र चले गए। दूसरे आगंतुक मुनि वहां ठहरे। ये कैसे हैं, यह परीक्षा करने के लिए देवता ने उपसर्ग किए। पृथक्—विविध हास्य आदि जिसमें है वह पृथक् विमात्रा है अथवा पृथक्—हास्य आदि विविध मात्रावाला पृथक् विमात्रा है। यहां लुप्त तृतीया एकवचन पद है जिसमें तृतीया विभक्ति का लोप हुआ है। हास्य से करके पुनः प्रद्वेष से करता है, ऐसा संयोग है। जैसे संगम ने परीक्षा के लिए उपसर्ग करके प्रद्वेष से उपसर्ग किए।
तथा मानुष्या हासात्, यथा गणिकादुहिता क्षुल्लकमुपसर्गितवती सा च तेन दण्डेन ताडिता, विवादे च राज्ञः श्रीगृहदृष्टान्तो निवेदितस्तेनेति। प्रद्वेषाद्यथा गजसुकुमारः सोमिलब्राह्मणेन व्यपरोपितः। विमर्षाद्यथा चाणक्योक्तचन्द्रगुप्तेन धर्म्मपरीक्षार्थं लिङ्गिनोऽन्तःपुरे धर्म्ममाख्यापिताः क्षोभिताश्च, साधवस्तु क्षोभितुं न शकिता इति। कुशीलम् अब्रह्म, तस्य प्रतिषेवणं कुशीलप्रतिषेवणम्, तद्भावः कुशीलप्रतिषेवणता उपसर्ग्गः, कुशीलस्य वा प्रतिषेवणं येषु ते कुशीलप्रतिषेवणकाः, अथवा कुशीलप्रतिषेवणयेति व्याख्येयम्, यथा सन्ध्यायां वसत्यर्थं प्रोषितस्येर्ष्यालोर्गृहे प्रविष्टः साधुश्चतसृभिरीर्ष्यालुजायाभिर्दत्तावासः प्रत्येकं चतुरोऽपि यामानुपसर्ग्गितो न च क्षुभितः।
मनुष्य द्वारा होनेवाले उपसर्ग— यथा—उपसर्ग करती हुई गणिका की पुत्री को क्षुल्लक ने दंड से मारा। विवाद होने पर क्षुल्लक ने राजा को श्रीगृह दृष्टांत निवेदित किया। प्रद्वेष से सोमिल ब्राह्मण के द्वारा गजसुकुमाल को मारा गया। विमर्श से यथा चाणक्य द्वारा कहे जाने पर चंद्रगुप्त द्वारा धर्म की परीक्षा के लिए साधुओं को अन्तःपुर में बुलाया। उन्होंने धर्म का आख्यान किया। उन्हें क्षुब्ध किया गया। साधुओं को क्षुब्ध करना शक्य नहीं है। कुशील—अब्रह्म। उसकी प्रतिसेवना कुशील प्रतिसेवना है। उसका भाव कुशील प्रतिसेवनता उपसर्ग है। कुशील की प्रतिसेवना जिनमें है वे कुशील प्रतिसेवनक हैं। अथवा कुशील प्रतिसेवना के द्वारा इस प्रकार व्याख्येय है। यथा संन्ध्या के समय मुनि स्थान के लिए ईर्ष्यालु परदेशी के घर में प्रविष्ट हुए। चारों ईर्ष्यालु पत्नियों ने मुनि को स्थान दिया और रात्रि के प्रत्येक प्रहर में चारों ने उपसर्ग किया। पर मुनि विचलित नहीं हुए।
तथा तैरश्चा भयात् श्वादयो दशेयुः, प्रद्वेषाच्चण्डकौशिको भगवन्तं दष्टवान्, आहारहेतोः सिंहादयः, अपत्य-लयनसंरक्षणाय काक्यादय उपसर्गयेयुरिति।
तिर्यंच के द्वारा होनेवाले उपसर्ग— कुत्ता आदि तिर्यंच भय से काट लेते हैं। चंडकौशिक ने प्रद्वेष से भगवान (महावीर) को डंक लगा दिया। सिंह आदि आहार के लिए तथा काक आदि बच्चों के रहने के स्थान की आदि सुरक्षा के लिए (उपसर्ग करते हैं)
तथा आत्मसंचेतनीयाः घट्टनता घट्टनया वा यथाऽक्षणि रजः पतितं ततस्तदक्षि हस्तेन मलितं दुःखितुमारब्धमथवा स्वयमेवाक्षणि गले वा मांसाङ्कुरादि जातं घट्टयतीति 1, प्रपतनता प्रपतनया वा यथा अप्रयत्नेन सञ्चरतः प्रपतनात् दुःखमुत्पद्यते, स्तम्भनता स्तम्भनया वा यथा तावदुपविष्टः स्थितो यावत् सुप्तः पादादिः स्तब्धो जातः, श्लेषणता श्लेषणया वा यथा पादमाकुञ्च्य स्थितो वातेन तथैव पादो लगित इति, भवन्ति चात्र गाथाः—
आत्म संचेतनीय उपसर्ग— घट्टनता—संघर्ष जनित—आंख में रजकण गिर जाने पर हाथ आदि से मलने पर होनेवाला कष्ट। अथवा स्वयं के द्वारा आंख अथवा गले में मांसाकुर को मलना। प्रपतनता—प्रपतनजनित—असावधानी से चलते हुए गिर जाने से उत्पन्न दुःख। स्तंभनता—बैठे अथवा खड़े हुए के पैर आदि का शून्य होना। श्लेषणता—पैर आदि संधिस्थलों के जुड़ जाने से होनेवाला कष्ट। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
हासप्पतोस वीमंसतो विमाताय वा भवे दिव्वो।
एवं चिय माणुस्सो कुसीलपडिसेवण चउत्थो।।
देवकृत उपसर्ग के चार कारण हैं— 1. हास्य—क्रीड़ा के लिए। 2. प्रद्वेष—पूर्वभव के द्वेष के कारण। 3. मीमांसा—विमर्श—कृत प्रतिज्ञा से विचलित करने के लिए। 4. विमात्रा—कुछ हास्य, कुछ प्रद्वेष तथा विमर्श से। मनुष्य कृत उपसर्ग के विषय में उपरोक्त तीन कारण (हास्य, प्रद्वेष और मीमांसा) यथावत् ज्ञातव्य हैं। चतुर्थ कारण है—कुशील प्रतिसेवन के लिए।
तिरियो भय प्पदोसा ऽऽहारा ऽवच्चादिरक्खणत्थं वा।
घट्टण थंभण पवडण लेसणतो वाऽऽदसंवेतो।।
(विभा. 3553,54)
तिर्यंचकृत उपसर्ग के चार कारण हैं—1. भय 2. प्रद्वेष 3. आहार और 4. संतान की सुरक्षा के लिए आत्मसंचेतनीय उपसर्ग के चार कारण हैं—1. घट्टन 2. स्तंभन 3. प्रपतन और 4. श्लेषण।
दिव्वम्मि वंतरीसंगमे गजइलोभणादीया।
इत्युत्तरार्द्धम्,
गणिया सोमिल धम्मोवएसणे सालुजोसियाईया।
तिरियम्मि साण कोसिय सीहा अचिरसूवियगवाई।।
कणुग कुडणा भिपयणाइ गत्तसंलेसणादओ नेया।
आओदाहरणा वात पित्त कफ सन्निवाया वा।।
दिव्य उपसर्ग—व्यंतरी और संगम के हैं। मनुष्यकृत उपसर्ग—गणिका, सोमिल, आदि। तिर्यंचकृत उपसर्ग—श्वान, चंडकौशिक, सिंह, सद्यप्रसूता गाय आदि द्वारा किया जानेवाला उपसर्ग। आंख में तिनके का गिरना, अंगों का स्तंभित होना, गर्त आदि में गिरना तथा आत्मसंश्लेष अवयवों का परस्पर श्लेष होना आदि आत्मसंवेदनीय उदाहरण के रूप में ज्ञेय है। अथवा वात, पित्त, कफ और सन्निपात से होने वाला उपद्रव भी आत्मसंवेदनीय उपसर्ग के रूप में ज्ञातव्य है।
सू. 602-604—चउव्विहे....पदेसकम्मे।
(टी.) उपसर्ग्गसहनात् कर्म्मक्षयो भवतीति कर्म्मस्वरूपप्रतिपादनायाह—चउव्विहेत्यादि सूत्रत्रयं व्यक्तम्, नवरं क्रियत इति कर्म्म ज्ञानावरणीयादि, तत् शुभं पुण्यप्रकृतिरूपं पुनः शुभं शुभानुबन्धित्वात् भरतादीनामिव। शुभं तथैव, अशुभमशुभानुबन्धित्वात् ब्रह्मदत्तादीनामिव। अशुभं पापप्रकृतिरूपं शुभं शुभानुबन्धित्वात् दुःखितानामकामनिर्जरावतां गवादीनामिव। अशुभ तथैव, पुनरशुभमशुभानुबन्धित्वात् मत्स्यबन्धादीनामिवेति।
उपसर्ग सहने से कर्मक्षय होता है। अतः कर्म स्वरूप को प्रतिपादित करने के लिए कहते हैं—'चउव्विह इत्यादि'। सूत्रत्रय स्पष्ट है। जो किया जाता है वह ज्ञानावरणीय आदि कर्म है। वह शुभ पुण्य प्रकृति रूप है तथा पुनः शुभानुबंधी होने से शुभ है भरत आदि की तरह। शुभ उसी प्रकार पुण्य प्रकृति रूप होने से शुभ है। अशुभानुबंधी होने से अशुभ है ब्रह्मदत्त आदि की तरह। अशुभ पाप प्रकृति रूप है और शुभानुबंधी होने से शुभ है—अकाम निर्जरा करनेवाले गाय आदि दुःखी प्राणियों की तरह। उसी प्रकार अशुभ और अशुभानुबंधी होने से अशुभ है—मछली को पकड़नेवालों की तरह है।
तथा शुभं सातादि सातादित्वेनैव बद्धं तथैवोदेति यत्तत् शुभविपाकम्, यत्तु बद्धं शुभत्वेन सङ्क्रम करणवशात्तूदेत्यशुभत्वेन तद् द्वितीयम्। भवति च कर्मणि कर्मान्तरानुप्रवेशः संक्रमणाभिधान करणवशाद्, उक्तं च—
शुभ—साता आदि रूप में बंधा हुआ और उसी रूप में जो उदय में आता है वह शुभ विपाक है। जो शुभ रूप में बद्ध है किंतु संक्रमण करण के कारण अशुभ रूप में उदय होता है, वह द्वितीय विकल्प है। संक्रमण करण के कारण कर्म का कर्मांतर में प्रवेश होता है, कहा भी है—
मूलप्रकृत्यभिन्नाः सङ्क्रमयति गुणत उत्तराः प्रकृतीः।
नन्वात्माऽमूर्त्तत्वादध्यवसानप्रयोगेण।।
( )
मूल प्रकृति से अभिन्न उत्तर प्रकृतियों का गुणतः संक्रमण होता है। आत्मा के अमूर्त होने से अध्यवसान के प्रयोग से यह संक्रमण होता है।
तथा मतान्तरम्—
मतांतर इस प्रकार है—
मोत्तूण आउयं खलु दंसणमोहं चरित्तमोहं च।
सेसाणं पयडीणं उत्तरविहिसंकमो भणिओ।।
( )
आयुष्य कर्म और दर्शन मोहनीय व चारित्र मोहनीय को छोड़कर शेष उत्तर प्रकृतियों का परस्पर संक्रमण होता है।
यद्बद्धमशुभतयोदेति च शुभतया तत्तृतीयम्, चतुर्थं प्रतीतमिति। तृतीयं कर्म्मसूत्रमत्रत्यद्वितीयोद्देशकबन्ध-सूत्रवज्ज्ञेयमिति।
जो अशुभ रूप में बद्ध हो शुभ रूप में उदय होता है वह तीसरा विकल्प है। तीसरा कर्मसूत्र द्वितीय उद्देशक के बंधसूत्र की तरह ज्ञातव्य है।
सू. 605-607—चउव्विहे संघे....सागरोदगसमाणा।
(टी.) चतुर्विधकर्म्मस्वरूपं सङ्घ एव वेत्तीति सङ्घसूत्रम्, स च सर्वविद्ववचनसंस्कृतबुद्धिमानिति बुद्धिसूत्रम्, बुद्धिश्च मतिविशेष इति मतिसूत्रे, सुगमानि चैतानि, नवरं सङ्घो गुणरत्नपात्रभूतसत्त्वसमूहः, तत्र श्राम्यन्ति तपस्यन्तीति श्रमणाः, अथवा सह मनसा शोभनेन निदानपरिणामलक्षणपापरहितेन च चेतसा वर्त्तन्त इति समनसः, तथा समानं स्वजन-परजनादिषु तुल्यं मनो येषां ते समनसः, उक्तं च—
चतुर्विध कर्म स्वरूप संघ ही है। अतः यह संघ सूत्र है। वह सर्ववित् वचन संस्कृत बुद्धिमान है। अतः बुद्धिसूत्र है। बुद्धि मतिविशेष है। अतः मतिसूत्र कहे गए हैं। ये सुगम हैं। संघ गुणरत्नों के पात्र प्राणियों का समूह है। जो श्रम करते हैं, तपश्चर्या करते हैं वे श्रमण हैं। अथवा जो शोभन और निदान परिणाम लक्षण पाप से रहित चित्तवाले हैं वे समनस हैं। स्वजन-परजन सबके प्रति जिनका मन समान है वे समनस हैं, कहा भी है—
तो समणो जइ सुमणो भावेण य जइ न होइ पावमणो।
सयणे य जणे य समो समो य माणावमाणेसुं।।
(दनि. 156)
इसलिए जो सुमनवाला होता है, भाव से पाप मनवाला नहीं होता, स्वजन-परजन तथा मान और अपमान में सम होता है वह 'समण' है।
अथवा समिति समतया शत्रु-मित्रादिष्वणन्ति प्रवर्त्तन्त इति समणाः, आह च—
अथवा समता से जो शत्रु और मित्र के प्रति प्रवर्तन करते वे समण हैं, कहा है—
नत्थि य सि कोई वेसो पिओ व सव्वेसु चेव जीवेसु।
एएण होइ समणो एसो अन्नो वि पज्जाओ।।
(दनि. 155)
सब जीवों में जिसके लिए कोई प्रिय या अप्रिय नहीं होता, वही समन—समान बन जाता है। यह श्रमण का दूसरा पर्यायवाची नाम है।
प्राकृततया सर्वत्र समण त्ति, एवं समणीओ, तथा शृण्वन्ति जिनवचनमिति श्रावकाः, उक्तं च—
प्राकृत की दृष्टि से सर्वत्र समण है। इसी प्रकार समणी भी है। जो जिनवचन सुनते हैं वे श्रावक हैं, कहा है—
अवाप्तदृष्ट्यादिविशुद्धसम्पत्,
परं समाचारमनुप्रभातम्।
शृणोति यः साधुजनादतन्द्रस्तं
श्रावकं प्राहुरमी जिनेन्द्राः।।
( )
जिसने सम्यक् दृष्टि आदि की विशुद्ध संपदा प्राप्त की है, जो प्रतिदिन श्रेष्ठ समाचरण करता है, जो साधुओं से जागरूकता से धर्म सुनता है, उसे तीर्थंकर श्रावक कहते हैं।
अथवा श्रान्ति पचन्ति तत्त्वार्थश्रद्धानं निष्ठां नयन्तीति श्राः, तथा वपन्ति गुणवत्सत्त्वक्षेत्रेषु धनबीजानि निक्षिपन्तीति वाः, तथा किरन्ति क्लिष्टकर्म्मरजो विक्षिपन्तीति काः, ततः कर्म्मधारये श्रावका इति भवति, यदाह—
जो श्रा—तत्त्वश्रद्धा को पचाते हैं, निष्ठा तक ले जाते हैं। व—गुणवान सत्त्व रूपी क्षेत्र में धन रूपी बीजों का वपन करते हैं। क—क्लिष्ट कर्मरजों को जो बिखेरते हैं। कर्मधारय समास से श्रावक शब्द निष्पन्न है क्योंकि कहा है—
श्रद्धालुतां श्राति पदार्थ-
चिन्तनाद्धनानि पात्रेषु वपत्यनारतम्।
किरत्यपुण्यानि सुसाधुसेवनादथापि
तं श्रावकमाहुरञ्जसा।।
( )
पदार्थ चिंतन से श्रद्धालुता को पचाते हैं और सुपात्र में निरंतर धन का वपन करते हैं। सुसाधुओं की सेवा से अपुण्यों को बिखेर देता है। वह सम्यक् रूप से श्रावक कहा जाता है।
एवं श्राविका अपीति। तथा उत्पत्तिरेव प्रयोजनं यस्याः सा औत्पत्तिकी ननु क्षयोपशमः कारणमस्याः, सत्यम्, किन्तु स खल्वन्तरङ्गत्वात् सर्वबुद्धिसाधारण इति न विवक्ष्यते, न चान्यच्छास्त्रकर्माभ्यासादिकमपेक्षत इति, अपि च—बुद्ध्युत्पादात् पूर्वं स्वयमदृष्टोऽन्यतश्चाश्रुतो मनसाऽप्यनालोचितस्तस्मिन्नेव क्षणे यथावस्थितोऽर्थो गृह्यते यया सा लोकद्वयाविरुद्धैकान्तिकफलवती बुद्धिरौत्पत्तिकीति, यदाह—
इसी प्रकार से श्राविका भी है। उत्पत्ति ही जिसका प्रयोजन है वह औत्पत्तिकी (बुद्धि) है। प्रश्न—इसका कारण क्षयोपशम है? समाधान—यह सत्य है किंतु वह अंतरंग हेतु होने से सर्वबुद्धि साधारण नहीं है। अतः उसकी विवक्षा यहां नहीं है और न ही यह किसी अन्य शास्त्र तथा कर्म के अभ्यास आदि की अपेक्षा रखती है। और भी—बुद्धि की उत्पत्ति से पूर्व स्वयं द्वारा अदृष्ट, दूसरों से अश्रुत, मन से भी अनालोचित और उसी क्षण यथावस्थित अर्थ को जो ग्रहण करती है, लोकद्वय में अविरुद्ध, ऐकांतिक फल प्रदान करनेवाली वह औत्पत्तिकी बुद्धि है। जैसा कहा है—
पुव्वमदिट्ठमसुयमचेइतक्खणविसुद्धगहियत्था
अव्वाहयफलजोगा बुद्धी उप्पत्तिया नाम।।
(आवनि. 939)
पहले अदृष्ट, अश्रुत तथा अनालोचित अर्थ को यथार्थ रूप में तत्क्षण ग्रहण करनेवाली बुद्धि औत्पत्तिकी है। इससे होनेवाला बोध अव्याहत फलवाला है अर्थात् लौकिक और लोकोत्तर किसी भी प्रयोजन से बाधित नहीं होता है।
नटपुत्ररोहकादीनामिवेति। तथा विनयो गुरुशुश्रूषा, स कारणमस्यास्तत्प्रधाना वा वैनयिकी, अपि च—कार्यभरनिस्तरणसमर्था धर्मार्थकाम-शास्त्राणां गृहीतसूत्रार्थसारा लोकद्वयफलवती चेयमिति, यदाह—
नटपुत्र रोहक आदि की भांति है। विनय—गुरु की सेवा। विनय जिसका कारण है अथवा विनय प्रधान है वह वैनयिकी बुद्धि है। और भी—कार्यभर को निष्पन्न करने में समर्थ, धर्म, अर्थ और काम प्रतिवादक शास्त्रों के सूत्र और अर्थ को ग्रहण करनेवाली यह दोनों लोकों में फलवती है। जैसे कहा है—
भरनित्थरणसमत्था तिवग्गसुत्तत्थगहिअपेयाला।
उभओ लोगफलवती विणयसमुत्था हवइ बुद्धि।।
(आवनि. 943)
गुरुतर कार्य को निष्पत्ति तक ले जाने में समर्थ तथा त्रिवर्ग—धर्म, अर्थ, काम के प्रतिपादक सूत्र और अर्थ के सार को ग्रहण करनेवाली तथा उभयलोक में फलवती वह वैनयिकी बुद्धि है।
नैमित्तिकसिद्धपुत्रशिष्यादीनामिवेति। अनाचार्यकं कर्म्म, साचार्यकं शिल्पम्, कादाचित्कं वा कर्म्म, नित्यव्यापारस्तु शिल्पमिति, कर्म्मणो जाता कर्म्मजा, अपिच-कर्माभिनिवेशोपलब्धकर्म्मपरमार्था कर्म्माभ्यास-विचाराभ्यां विस्तीर्णा प्रशंसाफलवती चेति, यदाह—
नैमित्तिक सिद्धपुत्र शिष्य आदि की तरह। कर्म अनाचार्यक—प्रशिक्षक रहित होता है। शिल्प—आचार्य सहित है। अथवा कदाचित् किया जानेवाला कर्म एवं निरंतर चलनेवाला व्यापार शिल्प है। कर्म से होनेवाली कर्मजा (बुद्धि) है। कर्म की लीनता से उसके रहस्य को जाननेवाली, कर्म के अभ्यास और विचार से विशाल प्रशंसा फलवती बुद्धि कर्मजा बुद्धि है जैसाकि कहा है—
उवओगदिट्ठसारा कम्मपसंगपरिघोलणविसाला।
साहुक्कारफलवती कम्मसमुत्था हवइ बुद्धी।।
(आवनि. 946)
उपयोग (लीनता) से क्रिया के रहस्य को जाननेवाली, कर्म के अभ्यास और विचार से विशाल तथा साधुवाद रूपी फलवती क्रिया से उत्पन्न बुद्धि कर्मजा बुद्धि कहलाती है।
हैरण्यक-कर्षकादीनामिवेति। परिणामः सुदीर्घकालपूर्वापरार्थावलोकनादिजन्य आत्मधर्म्मः, स प्रयोजनमस्यास्तत्प्रधाना वेति पारिणामिकी, अपिच-अनुमानकारणमात्रदृष्टान्तैः साध्यसाधिका वयोविपाके च पुष्टीभूता अभ्युदयमोक्षफला चेति, यदाह—
स्वर्णकार, कृषक आदि की भांति है। परिणाम—सुदीर्घकाल तक पूर्वापर अर्थ का अवलोकन करने से होनेवाला आत्मधर्म है। परिणाम जिसका है वह प्रयोजन है अथवा जो परिणाम प्रधान बुद्धि पारिणामिकी है। और भी—अनुमान, हेतु और दृष्टांत से साध्य को सिद्ध करनेवाली तथा वय विपाक से परिपक्व, अभ्युदय और मोक्ष रूप फलवाली बुद्धि को पारिणामिकी कहा गया है। जैसा कि कहा है—
अणुमाणहेउदिट्ठंतसाहिया वयविवागपरिणामा।
हियनिस्सेसफलवती बुद्धी परिणामिया नाम।।
(आवनि. 948)
अनुमान, हेतु और दृष्टांत से साध्य को सिद्ध करनेवाली, वयविपाक से परिपक्व तथा अभ्युदय व निःश्रेयस रूप फलवाली बुद्धि को पारिणामिकी बुद्धि कहा जाता है।
अभयकुमारादीनामिवेति। तथा मननं मतिः तत्र सामान्यार्थस्याशेषविशेष-निरपेक्षस्यानिर्द्देश्यस्य रूपादेः अव इति प्रथमतो ग्रहणं परिच्छेदनमवग्रहः, स एव मतिरवग्रहमतिरेवं सर्वत्र, नवरं तदर्थविशेषालोचनमीहा, प्रक्रान्तार्थविशेषनिश्चयोऽवायः, अवगतार्थविशेषधरणं धारणेति, उक्तं च—
अभयकुमार आदि की भांति है। मनन मति है। संपूर्ण विशेष निरपेक्ष रूप, निर्देश रहित सामान्य अर्थ का प्रथम अवग्रहण अवग्रह है। वह मति ही अवग्रह मति है। इसी प्रकार सर्वत्र है। उसके अर्थ विशेष का आलोचन ईहा है। प्रस्तुत अर्थ विशेष का निश्चय अवाय है। ज्ञात अर्थ को विशेष धारण करना धारणा है। कहा भी है—
सामण्णत्थावग्गहणमोग्गहो भेतमग्गणमहेहा।
तस्सावगमोऽवायो अविच्चुती धारणा तस्स।।
(विभा. 179)
वस्तु का सामान्य अवग्रहण अवग्रह है। अवग्रह के अनन्तर वस्तु के भेदों की मार्गणा ईहा है। वस्तु का निश्चयात्मक अवगम अवाय और उस निश्चयात्मक ज्ञान की अविच्युति धारणा है।
तथा अरञ्जरम् उदकुम्भो अलञ्जरमिति यत् प्रसिद्धं तत्रोदकं यत्तत्समाना प्रभूतार्थग्रहणोत्प्रेक्षणधरणसामर्थ्या-भावेनाल्पत्वादस्थिरत्वाच्च, अरञ्जोदकं हि सङ्क्षिप्तं शीघ्रनिष्ठं चेति, विदरो नदीपुलिनादौ जलार्थो गर्त्तः, तत्र यदुदकं तत्समाना अल्पत्वादपरापरार्थोहनमात्रसमर्थत्वात् झगिति अनिष्ठितत्वाच्च, तदुदकं ह्यल्पं तथाऽपरा-परमल्पमल्पं स्यन्दते, अत एव च क्षिप्रमनिष्ठितं चेति, सरउदकसमाना तु विपुलत्वाद् बहुजनोपकारित्वाद-निष्ठितत्वाच्च, प्रायः सरोजलस्याप्येवंभूतत्वादिति, सागारोदकसमाना पुनः सकलपदार्थविषयत्वेनात्यन्त-विपुलत्वादक्षयत्वादलब्धमध्यत्वाच्च, सागरजलस्यापि ह्येवंभूतत्वादिति।
जलघट अलञ्जर नाम से प्रसिद्ध है। उसमें उदक के समान प्रभूत अर्थ के ग्रहण, उत्प्रेक्षण और धारण करने में सामर्थ्य के अभाव से तथा अल्प और अस्थिर होने के कारण अरञ्जरमति है। अरञ्जोदक अल्प एवं शीघ्र विनाशी है। विदर—नदी के तट में जल को धारण करनेवाला गड्ढा। उसमें होनेवाले जल के समान अल्प होने से दूसरे-दूसरे अर्थों की वितर्कणा करने में समर्थ और शीघ्र समाप्त नहीं होता है। वह जल अल्प होते हुए भी थोड़ा-थोड़ा झरता है। अतः वह शीघ्र विनष्ट नहीं होता है। सरोवर के जल के समान विपुल मात्रा में होनेवाली और बहुतजनों का उपकार करनेवाली मति है। सरोवर का जल प्रायः इसी प्रकार होता है। सागर के जल के समान समस्त पदार्थों के विषय को ग्रहण करनेवाली तथा अत्यंत विपुल, अक्षय और अतल समुद्र के पानी के समान मति होती है। समुद्र जल भी इसी प्रकार होता है।
सू. 608-609—चउव्विहे....णोअसंजया।
(टी.) यथोक्तमतिमन्तो जीवा एव भवन्तीति जीवसूत्राणि पञ्च व्यक्तानि चैतानि, नवरं मनोयोगिनः समनस्का योगत्रयसद्भावेऽपि तस्य प्राधान्यादेवं वाग्योगिनो द्वीन्द्रियादयः काययोगिन एकेन्द्रिया अयोगिनो निरुद्धयोगाः सिद्धाश्चेति। अवेदकाः सिद्धादयः। चक्षुषः सामान्यार्थग्रहणमवग्रहेहारूपं दर्शनं चक्षुर्द्दर्शनम्, तद्वन्तश्चतुरिन्द्रियादयः, अचक्षुः स्पर्शनादि, तद्दर्शनवन्त एकेन्द्रियादय इति। संयताः सर्वविरताः, असंयता अविरताः, संयतासंयता देशविरताः, त्रयप्रतिषेधवन्तः सिद्धा इति।
पूर्वोक्त मतिवाले जीव ही होते हैं। अतः जीव सूत्र कहते हैं। ये पांचों स्पष्ट हैं। मनोयोगी समनस्क हैं। इनमें तीन योग होने पर भी मनोयोग की प्रधानता है। वचनयोगी द्वीन्द्रिय आदि हैं। काययोगी एकेन्द्रिय आदि हैं। अयोगी निरुद्ध योग चतुर्दश गुणस्थानवर्ती तथा सिद्ध हैं। अवेदी सिद्ध आदि हैं। चक्षुओं से सामान्य अर्थ का ग्रहण अवग्रह, ईहा रूप में है, वह चक्षुदर्शन है। चतुरिन्द्रिय आदि चक्षुदर्शनी हैं। स्पर्शन आदि से होनेवाला दर्शन अचक्षुदर्शन है। एकेन्द्रिय आदि अचक्षुदर्शनी है। संयत सर्वविरत हैं। अविरत असंयत हैं। देशविरति संयतासंयत हैं। सिद्धों में इन तीनों का प्रतिषेध है।
सू. 610-613—चत्तारि.... अमुत्तरूवे।
(टी.) जीवाधिकाराज्जीवविशेषान् पुरुषभेदान् चतुःसूत्र्याऽऽह—चत्तारीत्यादिः, स्पष्टा चेयम्, नवरं मित्रमिहलोकोपकारित्वात् पुनर्मित्रं परलोकोपकारित्वात् सद्गुरुवत्, अन्यस्तु मित्रं स्नेहवत्त्वादमित्रः परलोकसाधनविध्वंसात् कलत्रादिवत्, अन्यस्त्वमित्रः प्रतिकूलत्वान्मित्रं निर्वेदोत्पादनेन परलोक-साधनोपकारकत्वादविनीतकलत्रादिवत्, चतुर्थोऽमित्रः प्रतिकूलत्वात् पुनरमित्रः सङ्क्लेशहेतुत्वेन दुर्गतिनिमित्तत्वात्, पूर्वापरकालापेक्षया वेदं भावनीयमिति। तथा मित्रमन्तः स्नेहवृत्त्या मित्रस्येव रूपम् आकारो बाह्योपचारकरणात् यस्य स मित्ररूप इति एकः, द्वितीयोऽमित्ररूपो बाह्योपचाराभावात्, तृतीयः अमित्रः स्नेहवर्जितत्वादिति, चतुर्थः प्रतीतः।
जीवाधिकार से जीव विशेष पुरुषभेदों की चतुःसूत्री कहते हैं—'चत्तारि इत्यादि'। यह स्पष्ट है।
1. कुछ पुरुष इहलोक में उपकार करने से मित्र हैं। पुनः सद्गुरु की भांति परलोक में उपकारी होने से मित्र हैं।
2. कुछ पुरुष स्नेह से मित्र हैं। परलोक साधन का विध्वंस करने से पत्नी आदि की भांति अमित्र है।
3. कुछ प्रतिकूल होने से अमित्र हैं किंतु निर्वेद को उत्पन्न करने के कारण परलोक साधन में उपकारी होने से अविनीत पत्नी आदि की भांति मित्र है।
4. कुछ प्रतिकूल होने से अमित्र हैं और संक्लेश का हेतु होने से, दुर्गति का निमित्त होने से अमित्र हैं। अथवा पूर्वापर काल की अपेक्षा इस प्रकार भावनीय है—
कुछ पुरुष स्नेहवृत्ति से मित्र और बाह्य उपचार से भी मित्र की तरह जिसका रूप—आकार है, वह मित्र रूप है। यह प्रथम विकल्प है।
कुछ पुरुष मित्र होते हैं, किंतु बाह्य उपचार का अभाव होने से अमित्र रूप हैं। यह द्वितीय विकल्प है।
कुछ पुरुष स्नेह रहित होने से अमित्र होते हैं, किंतु उनका उपचार मित्रवत् होता है, यह तृतीय विकल्प है।
चतुर्थ विकल्प ज्ञात ही है।
तथा मुक्तः त्यक्तसङ्गो द्रव्यतः, पुनर्मुक्तो भावतोऽभिष्वङ्गाभावात् सुसाधुवत्। द्वितीयोऽमुक्तः साभिष्वङ्गत्वात् रङ्कवत्। तृतीयोऽमुक्तो द्रव्यतः, भावतस्तु मुक्तो राज्यावस्थोत्पन्नकेवलज्ञान-भरतचक्रवर्त्तिवत्। चतुर्थो गृहस्थः। कालापेक्षया वेदं दृश्यमिति।
1. कुछ पुरुष द्रव्यतः त्यक्त संग होते हैं और आसक्ति का अभाव होने से सुसाधु की तरह भावतः भी मुक्त होते हैं। 2. कुछ पुरुष द्रव्यतः मुक्त होते हैं किंतु रंक की तरह आसक्ति होने से भावतः अमुक्त हैं। यह द्वितीय विकल्प है। 3. कुछ पुरुष द्रव्यतः अमुक्त और भावतः मुक्त होते हैं जैसे राज्यावस्था में उत्पन्न केवलज्ञान के धारक भरत चक्रवर्ती। 4. चतुर्थ विकल्प में गृहस्थ हैं अथवा काल की अपेक्षा से भी यह द्रष्टव्य है।
मुक्तो निरभिष्वङ्गतया मुक्तरूपो वैराग्य-पिशुनाकारतया यतिरिवेत्येकः, द्वितीयोऽमुक्तरूप उक्तविपरीतत्वाद् गृहस्थावस्थायां महावीर इव, तृतीयोऽमुक्तः साभिष्वङ्गत्वाच्छठयतिवत्, चतुर्थो गृहस्थ इति।
कुछ पुरुष आसक्ति के अभाव से मुक्त होते हैं और उनका व्यवहार भी यति की तरह मुक्त रूप होता है। कुछ पुरुष मुक्त होते हैं किंतु गृहस्थावस्था में महावीर की तरह वैराग्य प्रकट न होने से अमुक्त रूप होते हैं। यह द्वितीय विकल्प है। कुछ पुरुष आसक्ति युक्त होने से अमुक्त होते हैं, किंतु उनका व्यवहार शठ यति की तरह मुक्तवत् होता है। यह तृतीय विकल्प है। चतुर्थ विकल्प में गृहस्थ ही हैं।
सू. 614-620. पंचिंदियतिरिक्खजोणिया.... वेमाणियाणं।
(टी.) जीवाधिकारिकं पञ्चेन्द्रियतिर्यग्मनुष्यसूत्रद्वयं सुगमम्, एवं द्वीन्द्रियसूत्रद्वयमपि, नवरं द्वीन्द्रियान् जीवान् असमारंभमाणस्य अव्यापादयतः, जिह्वाया विकारो जिह्वामयम्, तस्मात् सौख्याद् रसोपलम्भानन्दरूपाद-व्यपरोपयिता अभ्रंशयिता, तथा जिह्वामयं जिह्वेन्द्रियहानिरूपं यद् दुःखं तेनाऽसंयोजयितेति।
जीवाधिकार में पंचेन्द्रिय तिर्यक् और मनुष्य—सूत्रद्वय स्पष्ट है। इसी प्रकार द्वीन्द्रिय सूत्रद्वय है। द्वीन्द्रिय जीवों का आरंभ न करते हुए, कष्ट न देते हुए। जिह्वा का विकार जिह्वामय है। अतः रसमय सुख का व्यपरोपण न करने से तथा जिह्वेन्द्रिय हानि रूप जो दुःख है उसका संयोग न करते हुए (जीव के संयम होता है।)
जीवाधिकारादेव सम्यग्दृष्टिजीवक्रियासूत्राणि सुगमानि चैतानि, नवरं सम्यग्दृष्टीनां चतस्रः क्रिया मिथ्यात्वक्रियाया अभावात्। एवं विगलिंदियवज्जं ति, एक-द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियाणां पञ्चापि, तेषां मिथ्यादृष्टित्वात्, द्वीन्द्रियादीनां च सासादनसम्यक्त्वस्याल्पत्वेना-विवक्षितत्वादिति, एवं चेह विकलेन्द्रियवर्जनेन षोडश क्रियासूत्राणि वैमानिकान्तानि भवन्तीति।
जीवाधिकार से ही सम्यक्दृष्टि के क्रिया सूत्र हैं। ये सुगम हैं। सम्यक् दृष्टि जीवों के मिथ्यात्व क्रिया का अभाव होने से चार क्रियाएं होती हैं। इसी प्रकार विकलेन्द्रिय को छोड़ अर्थात् एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय—ये मिथ्यादृष्टि होते हैं। अतः इनमें पांचों ही क्रियाएं होती हैं। द्वीन्द्रिय आदि में सास्वादन सम्यक्त्व अल्पकालिक होने से यहां विवक्षित नहीं है। इसी प्रकार विकलेन्द्रिय को छोड़ने से वैमानिक तक सोलह क्रियासूत्र होते हैं।
सू. 621,622. चउहिं.....कतपडिकतेति वा।
(टी.) अनन्तरं क्रिया उक्तास्तद्वांश्च सद्भूतान् परगुणान् नाशयति प्रकाशयति चेत्येवमर्थं सूत्रद्वयम्, तच्च सुगमम्, नवरं सतो विद्यमानान् गुणान् नाशयेदिव नाशयेत् अपलपति, न मन्यते, क्रोधेन रोषेण, तथा प्रतिनिवेशेन 'एष पूज्यते अहं तु न' इत्येवं परपूजाया असहनलक्षणेन, कृतमुपकारं परसम्बन्धिनं न जानातीत्यकृतज्ञः, तद्भावस्तत्ता, तया, मिथ्यात्वाभिनिवेशेन बोधविपर्यासेन, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में क्रिया का प्रतिपादन किया गया। क्रियावान पुरुष विद्यमान गुणों का नाश करता है और अविद्यमान गुणों का प्रकाश करता है। ये दो सूत्र हैं। ये स्पष्ट हैं। चार स्थानों से पुरुष विद्यमान गुणों का अपलाप करता है, उन्हें अस्वीकार करता है। क्रोध से और प्रतिनिवेश से—यह पूजा जाता है मैं नहीं, इस प्रकार परपूजा को सहन नहीं करने से। पर संबंधी कृत उपकार को जो नहीं जानता है वह अकृतज्ञ है। इसका भाव अकृतज्ञता से है, उससे मिथ्याअभिनिवेश से—बोध के विपर्यय से (ऐसा करता है।) कहा भी है—
रोसेण पडिनिवेसेण तहय अकयण्णुमिच्छभावेणं।
संतगुणे नासित्ता भासइ अगुणे असंते वा।।
( )
क्रोध से, प्रतिनिवेश से, अकृतज्ञता और दुराग्रह से विद्यमान गुणों का नाश करता है अथवा विद्यमान अवगुणों का दीपन करता है।
असतः अविद्यमानान्, क्वचित् संते त्ति पाठस्तत्र च सतो विद्यमानान् गुणान् दीपयेत् वदेदित्यर्थः, अभ्यासो हेवाको वर्णनीयासन्नता वा प्रत्ययो निमित्तं यत्र दीपने तदभ्यासप्रत्ययम्, दृश्यते ह्यभ्यासान्निर्विषयापि निष्फलापि च प्रवृत्तिः, सन्निहितस्य च प्रायेण गुणानामेव ग्रहणमिति, तथा परच्छन्दस्य पराभिप्रायस्यानुवृत्तिः अनुवर्त्तना यत्र तत् परच्छन्दानुवृत्तिकं दीपनमेव, तथा कार्यहेतोः प्रयोजननिमित्तं चिकीर्षितकार्यं प्रत्यानुकूल्यकरणायेत्यर्थः, तथा कृते उपकृते प्रतिकृतं प्रत्युपकारः तद्यस्यास्ति स कृतप्रतिकृतिकः, इति वा कृतप्रत्युपकर्त्तेति हेतोरित्यर्थः, अथवा कृतप्रतिकृतये इति वा एकेनैकस्योपकृतं गुणा वोत्कीर्त्तिताः स तस्यासतोऽपि गुणान् प्रत्युपकारार्थमुत्कीर्त्तयतीत्यर्थः, इतिरुपप्रदर्शने, वा विकल्पे।
असतः—अविद्यमान। कहीं 'संते' ऐसा पाठ भी प्राप्त होता है। वहां विद्यमान गुणों का दीपन—कथन करता है। ऐसा तात्पर्यार्थ है। अभ्यास—हेवाक (उत्कट इच्छा) जिसका प्रत्यय—निमित्त है, वह अभ्यास प्रत्यय है। अभ्यास से निर्विषय और निष्फल भी प्रवृत्ति होती है। प्रायः विद्यमान गुणों का ही ग्रहण होता है। दूसरे के अभिप्राय की अनुवृत्ति परच्छंदानुवृत्ति दीपन ही है। कार्य हेतु—प्रयोजन सिद्धि के लिए सामने वाले को अनुकूल बनाने की दृष्टि से है। कृत उपकार के लिए जो किया जाता है वह कृतिप्रतिकृतिक है। कृत प्रत्युपकर्ता ऐसा हेतु है। किसी ने किसी का उपकार किया अथवा गुणोत्कीर्तन किया, वह गुण उनमें न होने पर भी प्रत्युपकार के लिए उनका उत्कीर्तन करता है।
सू. 623-626. णेरइयाणं....वेमाणियाणं।
(टी.) इदं च गुणनाशनादि शरीरेण क्रियत इति शरीरस्योत्पत्ति-निर्वृत्तिसूत्राणां दण्डकद्वयम्, कण्ठ्यं चैतत्, नवरं क्रोधादयः कर्म्मबन्धहेतवः, कर्म्म च शरीरोत्पत्तिकारणमिति कारणकारणे कारणोपचारात् क्रोधादयः शरीरोत्पत्तिनिमित्ततया व्यपदिश्यन्त इति चउहिं ठाणेहिं सरीरेत्याद्युक्तम्, क्रोधादिजन्यकर्म्मनिर्वर्त्तितत्वात् क्रोधादिनिर्वर्त्तितं शरीरमित्यपदिष्टम्, इह चोत्पत्तिरारम्भमात्रं निर्वृत्तिस्तु निष्पत्तिरिति।
यह गुण नाश शरीर से किए जाते है। अतः शरीर की उत्पत्ति एवं निवृत्ति सूत्रों के दो दंडक हैं जो कि स्पष्ट हैं। क्रोध आदि कर्मबंध के हेतु हैं। शरीर की उत्पत्ति का कारण कर्म है। कारण के, कारण में, कारण का उपचार होने से क्रोध आदि शरीर की उत्पत्ति के निमित्त रूप में कहे गए हैं। अतः चार कारणों से शरीर की उत्पत्ति होती है, ऐसा कथन किया गया है। क्रोध आदि जन्य कर्म से निष्पन्न होने से शरीर क्रोध निवर्तित है ऐसा कहा गया है। आरंभ मात्र उत्पत्ति है और निष्पन्न होना निर्वृत्ति है।
627. चत्तारि....मद्दवे।
(टी.) क्रोधादयः शरीरनिर्वृत्तेः कारणानीत्युक्तम्, तन्निग्रहास्तु धर्म्मस्येत्याह—चत्तारि धम्मेत्यादि, धर्म्मस्य चारित्रलक्षणस्य द्वाराणीव द्वाराणि उपायाः।
क्रोध आदि शरीर की निष्पन्नता के कारण प्रतिपादित किए गए। उसका निग्रह धर्म से होता है। अतः उसे कहते हैं—धर्म आदि चार हैं। चारित्र लक्षण धर्म के द्वार की तरह द्वार—उपाय हैं।
सू. 628-631. चउहिं....अकामणिज्जराए।
(टी.) क्षान्त्यादीनि धर्म्मद्वाराणीत्युक्तम्, अथारम्भादीनि नारकत्वादिसाधनकर्म्मणो द्वाराणीति विभागतः चउहिं ठाणेहीत्यादिना सूत्रचतुष्टयेनाह, कण्ठ्यं चैतत्, नवरं नेरइयत्ताए त्ति नैरयिकत्वाय नैरयिकतायै नैरयिकतया वा कर्म्म आयुष्कादि, नेरइयत्ताए त्ति पाठान्तरे नैरयिकायुष्कतया नैरयिकायुष्करूपं कर्म कर्म्मदलिकमिति। महान् इच्छापरिमाणेनाकृतमर्यादतया बृहन् आरम्भः पृथिव्याद्युपमर्दलक्षणो यस्य स महारम्भः चक्रवर्त्त्यादिः, तद्भावस्तत्ता, तया महारम्भतया, एवं महापरिग्रहतयाऽपि, नवरं परिगह्यत इति परिग्रहो हिरण्य-सुवर्ण-द्विपद-चतुष्पदादिरिति, कुणिममिति मांसम्, तदेवाहारो भोजनम्, तेन। माइल्लयाए त्ति मायितया, माया च मनःकुटिलता, नियडिल्लयाए त्ति निकृतिमत्तया, निकृतिश्च वञ्चनार्थं कायचेष्टाद्यन्यथाकरणलक्षणा अत्युपचारलक्षणा वा, तद्वत्तया, कूटतुलाकूटमानेन यो व्यवहारः स कूटतुलाकूटमान एवोच्यते, अतस्तेनेति।
क्षांति आदि धर्म के द्वार हैं, ऐसा कहा गया है। आरंभ आदि नरक उत्पत्ति के योग्य कर्म हैं। अतः उनके द्वारों को 'चउहिं ठाणेहिं' आदि सूत्र चतुष्टय से विभागतः कहा गया है। यह स्पष्ट है। नैरयिक के लिए अथवा नैरयिकता के लिए अथवा नैरयिकता से जो नरक योग्य आयुष्य आदि कर्म (बांधता है)। 'नेरइयाउयत्ताए' ऐसा पाठांतर होने पर नैरयिक आयुष्यकता अथवा नैरयिक आयुष्यक रूप में कर्म—कर्मदलिक होते हैं। महान् इच्छा परिणाम से मर्यादा नहीं करने पर जो बृहद् आरंभ—पृथ्वीकाय आदि की हिंसा लक्षणवाला वह जो महारंभ है यह चक्रवर्ती आदि के है। उसका भाव महारंभता है। महारंभता से, उसी प्रकार महापरिग्रहता से भी है। जिसे ग्रहण किया जाता है वह परिग्रह—हिरण्य, सुवर्ण, द्विपद, चतुष्पद आदि है। कुणिम—मांस। वही आहार कुणिम आहार है, उससे (मांसाहार से) नरक आयुष्य का बंधन करता है। माया से, मन की कुटिलता माया है। ठगाई—वंचना के लिए कायचेष्टा आदि का अन्यथा करण लक्षण अथवा अति उपचार लक्षणा ठगाई से (तिर्यक् आयुष्य) बांधता है। कूट तोल-माप से जो व्यवहार होता है वह कूट तुला-कूटमान है। अतः उससे तिर्यंचायुष्य का बंधन होता है।
प्रकृत्या स्वभावेन भद्रकता परानुपतापिता या सा प्रकृतिभद्रकता, तया, सानुक्रोशतया सदयतया, मत्सरिकता परगुणासहिष्णुता, तत्प्रतिषेधोऽमत्सरिकता, तयेति। सरागसंयमेन सकषायचारित्रेण, वीतरागसंयमिनामायुषो बन्धाभावात्, संयमासंयमो द्विस्वभावत्वाद्देशसंयमः, बाला इव बाला मिथ्यादृशस्तेषां तपःकर्म्म तपःक्रिया बालतपःकर्म्म, तेन, अकामेन निर्जरां प्रत्यनभिलाषेण निर्जरा कर्मनिर्जरणहेतुर्बुभुक्षादिसहनं यत् सा अकामनिर्जरा, तया।
1. प्रकृति भद्रता से अर्थात् स्वभाव से दूसरों को कष्ट न देते हुए, 2. सानुक्रोशता से—सदय हृदयता से, 3. अमत्सरिकता से—मत्सरिकता—परगुण असहिष्णुता है। अमत्सरिकता उसका प्रतिषेध है उससे अर्थात् परगुणसहिष्णुता से जीव मनुष्य योग्य कर्मों का अर्जन करता है। ये देवयोग्य कर्मों के अर्जन के हेतु हैं—सकषाय चरित्र से, क्योंकि वीतराग संयमी के आयुष्य का बंध नहीं होता है। संयमासंयम द्विस्वभावी होने से देश संयम है। बाल की तरह बाल मिथ्यादृष्टि है। उसकी तपःक्रिया बाल तपःकर्म है, उससे। निर्जरा की अभिलाषा के बिना कर्म निर्जरा के हेतु भूख आदि को सहना अकाम निर्जरा है, उससे (देवायुष्य के योग्य कर्मों का अर्जन करता है।)।
सू. 632-637. चउव्विहे....लोगमज्झावसिते।
(टी.) अनन्तरं देवोत्पत्तिकारणान्युक्तानि, देवाश्च वाद्य-नाट्यादिरतयो भवन्तीति वाद्यादिभेदाभिधानाय षट्सूत्री, तत्र वज्जे त्ति वाद्यम्। तत्र—
अनन्तर सूत्र में देवोत्पत्ति के कारण प्रतिपादित किए गए। देव वाद्य, नाट्य आदि में रत रहते हैं। अतः छह सूत्रों से वाद्य आदि के भेदों का कथन करते हैं। वज्ज का अर्थ वाद्य है।।
ततं वीणादिकं ज्ञेयं विततं पटहादिकम्।
घनं तु कांस्यतालादि वंशादि शुषिरं मतम्।।
( )
वीणा आदि तत है। पटह (ढोल) आदि वितत है। कांस्य ताल आदि घन है। बांसुरी आदि शुषिर (वाद्य) है।
नाट्य-गेया-ऽभिनयसूत्राणि सम्प्रदायाभावान्न विवृतानि। मालायां साधु माल्यं पुष्पम्, तद्रचनापि माल्यम्, ग्रन्थः सन्दर्भः सूत्रेण ग्रन्थनम्, तेन निर्वृत्तं ग्रन्थिमं मालादि, वेष्टनं वेष्टः, तेन निर्वृत्तं वेष्टिमं मुकुटादि, पूरेण पूरणेन निर्वृत्तं पूरिमं मृन्मयमनेकच्छिद्रं वंशशलाकादिपञ्जरं वा यत् पुष्पैः पूर्यत इति, सङ्घातेन निर्वृत्तं सङ्घातिमं यत् परस्परतः पुष्पनालादिसङ्घातनेनोपजयन्त इति। अलङ्क्रियते भूष्यतेऽनेनेत्यलङ्कारः, केशा एवालङ्कारः केशालङ्कारः, एवं सर्वत्र।
नाट्य, गेय, अभिनय सूत्रों की परंपरा का अभाव होने से विस्तार नहीं किया गया है। माला में सहायक पुष्प माल्य है, उसकी रचना माला है। धागे से उसे गूंथना ग्रंथन है। उससे निष्पन्न माला आदि ग्रंथिम है। वेष्टन वेष्ट है। उससे निष्पन्न मुकट आदि वेष्टिम है। पूरण से होनेवाला पूरिम है। बांस की खपाचियों से बना हुआ अनेक छिद्रों वाला मृण्मय पिंजरा—जो फूलों से भरा जाता है वह पूरिम है। संघात से बनने वाला संघातिम है। जो परस्पर पुष्पनाल आदि को जोड़कर बनती है वह संघातिम माला है। जिसके द्वारा अलंकृत होता है वह अलंकार है। केश ही अलंकार है, वह केशालंकार है। इसी प्रकार सर्वत्र है।
सू. 638,639. सणंकुमार....पण्णत्ता।
(टी.) देवाधिकारवत्येव सणंकुमारेत्यादिका द्विसूत्री, सुगमा चेयम्, नवरं सनत्कुमार-माहेन्द्रयोश्चतुर्वर्णानि, कल्पान्तरेषु त्वन्यथा, तदुक्तम्—
देवाधिकार में यह द्विसूत्री—'सणंकुमार इत्यादि' है। यह सुगम है। सनत्कुमार, माहेन्द्र के विमान चार वर्ण के हैं। अन्य कल्प में इससे भिन्न है। उसे कहते हैं—
सोहम्मे पंचवण्णा एक्कगहाणी उ जा सहस्सारो।
दो दो तुल्ला कप्पा तेणं परं पुंडरीयाओ।।
(बृहत्सं. 132)
सौधर्म देवलोक का विमान पंचवर्ण होता है। सहस्रार देवलोक तक एक-एक वर्ण कम होता है। दो-दो कल्पों में विमान समान होते हैं। सहस्रार से आगे केवल श्वेत वर्ण के विमान होते हैं। वैमानिक देवलोक के विमान के वर्ण इस प्रकार हैं—
सौधर्म—ईशान—पांच वर्ण
सनत्—माहेन्द्र—चार वर्ण
ब्रह्म—लांतक—तीन वर्ण
शुक्र—सहस्रार—दो वर्ण
नौवें देवलोक से छब्बीसवें स्वर्ग तक श्वेतविमान होते हैं।
द्वयोर्द्वयोः कल्पयोर्वर्णस्य हानिः कार्येत्यर्थः। तत्र भवे धार्यते तदिति तं वा भवं धारयतीति भवधारणीयं यज्जन्मतो मरणावधि। कृतमुष्टिकस्तु रत्निः स एव वितताङ्गुलिररत्निः ( ) इति वचने सत्यपि रत्निशब्देनेह सामान्येन हस्तोऽभिधीयत इति, शुक्र-सहस्रारयोश्चतुर्हस्ता देवा अन्यत्र त्वन्यथा, यत आह—
दो-दो कल्प में एक-एक वर्ण कम होता है, ऐसा तात्पर्यार्थ है। जन्म से मृत्यु पर्यंत उस भव में जो धारण किया जाता है वह भवधारणीय है। बंधी हुई मुट्ठी युक्त हाथ रत्नि है। खुली अंगुलियों वाला हाथ अरत्नि है। इस कथन के अनुसार 'रत्नि' शब्द से यहां सामान्यतया 'हाथ' का कथन किया गया है। शुक्र और सहस्रार (देवलोक) में देवों की ऊंचाई चार रत्नि होती है। अन्य स्थानों पर इससे अलग होते हैं, जैसा कि कहा है—
भवण 10 वण 8 जोइस 5
सोहम्मीसाणे सत्त होंति रयणीओ।
एक्केक्कहाणि सेसे दु दुगे य दुगे चउक्के य।।
गेविज्जेसुं दोन्नी एक्का रयणी अणुत्तरसुरेसु।
(बृहत्सं. 143,44)
दस प्रकार के भवनपति, आठ व्यंतर, पांच ज्योतिष्क तथा सौधर्म व ईशान देवलोक के देवों का शरीर ऊंचाई में सात रत्नि होता है। सनत्कुमार और माहेन्द्र में छह रत्नि, ब्रह्म और लांतक में पांच रत्नि, शुक्र और सहस्रार में चार रत्नि, आनत, प्राणत, आरण और अच्युत में तीन रत्नि, नौ ग्रेवयक में दो रत्नि और अनुत्तर विमान में देवों के शरीर की ऊंचाई एक रत्नि होती है।
भवधारणीयान्येवम्, उत्तरवैक्रियाणि तु लक्षमपि सम्भवन्ति, उत्कृष्टेनैतत्, जघन्यतस्त्वङ्गुलासङ्ख्येय-भागप्रमाणान्युत्पत्तिकाले भवधारणीयानि भवन्त्युत्तर वैक्रियाणि त्वङ्गुलसङ्ख्येयभागप्रमाणानीति।
(देवों) के यह भवधारणीय शरीर की ऊंचाई है। उत्तर वैक्रिय तो लक्ष योजन भी होता है। यह उत्कृष्ट है। जघन्यतः अवगाहना अंगुल के असंख्यातवें भाग प्रमाण होती है।
सू. 640,641. चत्तारि....पंचरूविया।।30।।
(टी.) अनन्तरं देववक्तव्यतोक्ता, देवा-श्चाप्कायतयाऽप्युत्पद्यन्ते इत्युदकगर्भप्रतिपादनाय चत्तारीत्यादि सूत्रद्वयमाह—दगगब्भ त्ति दकस्य उदकस्य गर्भा इव गर्भा दकगर्भाः कालान्तरे जलवर्षणस्य हेतवः तत्संसूचका इति तत्त्वमिति, अवश्यायः क्षपाजलम्, महिका धूमिका, शीतान्यात्यन्तिकानि, एवमुष्णा घर्माः, एते हि यत्र दिन उत्पन्नास्तस्मादुत्कर्षेणाव्याहताः सन्तः षड्भिर्मासैरुदकं प्रसुवते, अन्यैः पुनरेवमुक्तम्—
अनन्तर सूत्र में देव वक्तव्यता कही गई। देव अप्काय रूप में भी उत्पन्न होते हैं। उदक गर्भ का प्रतिपादन करने के लिए 'चत्तारि इत्यादि' सूत्रद्वय का कथन करते हैं। उदकगर्भ—कालांतर में वे जलवृष्टि के हेतु हैं, उसके संसूचक हैं। अवश्याय—ओस। महिका—कुहासा। अत्यधिक शीत एवं अत्यधिक उष्ण—ये जिस दिन उत्पन्न होते हैं उससे उत्कृष्टतः अव्याहत होते हुए छह माह से जल बरसाते हैं। अन्य आचार्यों (विद्वानों) के द्वारा ऐसा कहा गया है—
पवनाभ्रवृष्टिविद्युद्गर्जितशीतोष्णरश्मिपरिवेषाः।
जलमत्स्येन सहोक्ताः दशधा धातुप्रजनन हेतुः।।
( )
वायु, बादल, वर्षा, विद्युत, गर्जना, सूर्य और चंद्र के मंडल, मत्स्य के साथ जल ये (जल) धातु प्रजनन के हेतु दश प्रकार से कहे गए हैं।
तथा—
और—
शीता वाताश्च बिन्दुश्च गर्जितं परिवेषणम्।
सर्व्वगर्भेषु शंसन्ति निर्ग्रन्थाः साधुदर्शनाः।।
(भद्रस. 12/8)
सम्यक्दर्शी निर्ग्रन्थ शीत, वात, बिंदु, गर्जना और परिवेष (सूर्य अथवा चंद्र की परिधि) का सर्व गर्भ में वर्णन करते हैं।
तथा—
और—
सप्तमे सप्तमे मासे सप्तमे सप्तमे ऽहनि।
गर्भाः पाकं नियच्छन्ति यादृशास्तादृशं फलम्।।
(भद्रस. 12/4)
(उदक) गर्भ सातवें-सातवें माह में सातवें-सातवें दिन परिपक्व होते हैं। जैसा गर्भ होता है फल भी वैसा ही होता है।
हिमं तुहिनम्, तदेव हिमकम्, तस्यैते हैमका हिमपातरूपा इत्यर्थः, अब्भसंथड त्ति अभ्रसंस्थितानि, मेघैराकाशाच्छादनानीत्यर्थः, अत्यन्तिके शीतोष्णे, पञ्चानां रूपाणां गर्जित-विद्यु-ज्जल-वाता-ऽभ्रलक्षणानां समाहारः पञ्चरूपम्, तदस्ति येषां ते पञ्चरूपिका उदकगर्भाः, इह मतान्तरमेवम्—
हिम—ओस। वही हिमक है। ये हिमपात रूप है। आकाश का बादलों से आच्छादित होना। अत्यधिक शीत और उष्ण। उसके पांच रूप हैं—गर्जना, विद्युत, जल, वायु, बादल—इनका समाहार पंच रूप है। ये जिनके हैं वे पंच रूप उदक गर्भ हैं। यहां मतांतर इस प्रकार है—
पौषे समार्गशीर्ष सन्ध्यारागोऽम्बुदाः सपरिवेषाः।
नात्यर्थ मार्गशीर्षे शीतं पौषेऽतिहिमपातः।।
मार्गशीर्ष एवं पौषमास में संन्ध्या लाल होती है तो मेघ मंडल तैयार होता है। मार्गशीर्ष में अति शीत नहीं होता। पौष मास में अति हिमपात शुभ नहीं होता है।
माघे प्रबलो वायुस्तुषारकलुषद्युती रविशशाङ्कौ।
अतिशीतं सघनस्य च भानोरस्तोदयौ धन्यौ।।
माघ मास में वायु प्रबल रहता है। सूर्य की द्युति और चंद्रमा की द्युति हिमकांति से अनिर्मल होती है। शीत अत्यधिक होता है। अस्त और उदय के समय सूर्य का समेघ होना शुभ होता है।
फाल्गुनमासे रूक्षश्चण्डः पवनोऽभ्रसम्प्लवाः स्निग्धाः।
परिवेषाश्चासकलाः कपिलस्ताम्रो रविश्च शुभः।।
फाल्गुन मास रूक्ष और अतिवेगवान होता है। मेघ का उद्गम स्निग्ध होता है। सूर्य व चंद्र का परिवेश (परिधि) अखंड होता है। कपिल वर्ण और ताम्रवर्ण सूर्य शुभ होता है।
पवनघनवृष्टियुक्ताश्चैत्रे गर्भाः शुभाः सपरिवेषाः।
घनपवनसलिलविद्युत्स्तनितैश्च हिताय वैशाखे।।
(बृहत्सं. 21/19-22)
चैत्र मास में उदक गर्भ वायु से मेघ बरसाने से सपरिवेश शुभ होता है। वैशाख महीने में मेघ, वायु, जल, विद्युत और गर्जनायुक्त गर्भ हितकर होते हैं।
तानेव मासभेदेन दर्शयति—माहेत्यादि श्लोकः।
इनको मास भेद से बतलाते हैं—'माह' इत्यादि श्लोक हैं।
सू. 642. चतारि....पजायति।।
(टी.) गर्भाधिकारान्नारीगर्भसूत्रं व्यक्तम्, केवलम् इत्थित्ताए त्ति स्त्रीतया, बिम्बमिति गर्भप्रतिबिम्बं गर्भाकृतिरार्त्तवपरिणामो न तु गर्भ एवेति, उक्तं च—
गर्भ अधिकार से नारी गर्भसूत्र है। यह स्पष्ट है। केवल स्त्री से बिम्ब अर्थात् गर्भ का प्रतिबिम्ब—गर्भ की आकृति रक्त का ही परिणाम है। वह गर्भ नहीं है। कहा भी है—
अवस्थितं लोहितमङ्गनाया
वातेन गर्भं ब्रुवतेऽनभिज्ञाः।
गर्भाकृतित्वात् कटुकोष्णतीक्ष्णैः
श्रुते पुनः केवल एव रक्ते।।
स्त्री के वायु विकार के कारण रक्त के ठहरने से गर्भ की आकृति होने पर अनभिज्ञ उसे गर्भ कहते हैं। पर कटुक, उष्ण और तीक्ष्ण (औषध) का सेवन करने से वह पुनः रक्त हो जाता है, ऐसा सुना गया है।
गर्भं जडा भूतहृतं वदन्तीत्यादि।
जड़ व्यक्ति कहते हैं कि गर्भ का भूत के द्वारा हरण कर लिया गया।
वैचित्र्यं गर्भस्य कारणभेदादिति श्लोकाभ्यां तदाह—अप्पमित्यादि, शुक्रं रेतः पुरुषसम्बन्धि, ओज आर्त्तवं रक्तं स्त्रीसम्बन्धि यत्र गर्भाशय इति गम्यते इति, तथा स्त्रिया ओजसा समायोगो वातवशेन तत्स्थिरीभवनलक्षणः स्त्र्योजःसमायोगस्तस्मिन् सति बिम्बं तत्र गर्भाशये प्रजायते, अन्यैरप्यत्रोक्तम्—
गर्भ का वैचित्र्य कारण भेद से है। अतः उसे दो श्लोकों से कहते हैं—'अप्पं इत्यादि'। शुक्र—पुरुष वीर्य, ओज—स्त्री संबंधी रक्त, जो गर्भाशय में होता है। वायु विकार के कारण जम जाने से वह स्थिर हो जाता है। उसके होने पर गर्भाशय में बिम्ब होता है। इस संदर्भ में अन्य विद्वानों ने कहा है—
अत एव च शुक्रस्य, बाहुल्याज्जायते पुमान्।
रक्तस्य स्त्री तयोः साम्ये, क्लीबः शुक्रार्त्तवे पुनः।।
शुक्र के बाहुल्य से पुरुष पैदा होता है। रक्त की अधिकता से स्त्री पैदा होती है। दोनों समान होने से नपुंसक उत्पन्न होता है।
वायुना बहुशो भिन्ने, यथास्वं बह्वपत्यता।
वियोनिविकृताकारा, जायन्ते विकृतैर्मलैः।।
( )
वायु की प्रबलता होने पर क्रमशः बहुत संतान होती है। मल की विकृति से पशुयोनि व विकृत आकारवाली योनि होती है।
सू. 643. उप्पायपुव्वस्स....पण्णत्ता।
(टी.) गर्भः प्राणिनां जन्मविशेषः, स चोत्पादोऽभिधीयते, उत्पादश्चोत्पादाभिधानपूर्वे प्रपञ्च्यते इति तत्स्वरूपविशेषप्रतिपादनायाह—उप्पायेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् उत्पादपूर्वं प्रथमं पूर्वाणाम्, तस्या चूला आचारस्याग्राणीव, तद्रूपाणि वस्तूनि परिच्छेदविशेषा अध्ययनवच्चूलावस्तूनि।
प्राणियों का जन्म विशेष गर्भ है। उसे उत्पाद भी कहते हैं। उत्पाद नामक पूर्व में उत्पाद का विस्तार है। अतः उसके स्वरूप विशेष का प्रतिपादन करने के लिए कहते हैं—'उप्पाय इत्यादि'। यह स्पष्ट है। पूर्वों में उत्पाद पूर्व प्रथम है। उसकी चूला आचार (आचारांग) की अग्रणी चूला की तरह है। चूला के अध्याय विशेष चूला वस्तु है।
सू. 644. चउव्विहे....गेए।
(टी.) उत्पादपूर्वं हि काव्यमिति काव्यसूत्रम्, कण्ठ्यं चैतत् नवरं काव्यं ग्रन्थः, गद्यम् अच्छन्दोनिबद्धं शस्त्रपरिज्ञाध्ययनवत्, पद्यं छन्दोनिबद्धं विमुक्त्यध्ययनवत्, कथायां साधु कथ्यं ज्ञाताध्ययनवत्, गेयं गानयोग्यम्, इह गद्य-पद्यान्तर्भावेऽपीतरयोः कथा-गानधर्म्मविशिष्टतया विशेषो विवक्षित इति।
उत्पाद पूर्व काव्य है। अतः काव्य सूत्र स्पष्ट है। काव्य अर्थात् ग्रंथ। अछंदनिबद्ध रचना गद्य है जैसे शस्त्रपरिज्ञा अध्ययन। छंद निबद्ध रचना पद्य है जैसे विमुक्ति अध्ययन। कथात्मक काव्य कथ्य है जैसे ज्ञाता अध्ययन। संगान के योग्य गेय है। कथा और गान का गद्य-पद्य में अंतर्भाव होने पर भी दोनों विशेष धर्म होने से यहां विशेष रूप में विवक्षित हैं।
सू. 645,646. णेरइयाणं...वाउक्काइयाणवि।
(टी.) अनन्तरं गेयमुक्तम्, तच्च भाषास्वभावत्वात् दण्ड-मन्थादिक्रमेण लोकैकदेशादि पूरयति, समुद्घातो-ऽप्येवमेवेति साधर्म्यात् समुद्घातसूत्रे सुगमे च, नवरं समुद्घननं समुद्घातः शरीराद् बहिर्जीवप्रदेशप्रक्षेपः, वेदनया समुद्घातः कषायैः समुद्घातः, मरणमेवान्तो मरणान्तः तत्र भवो मारणान्तिकः, स एव समुद्घातः, वैक्रियाय समुद्घातः इति विग्रहा इति।
अनन्तर सूत्र में गेय का कथन किया गया। यह भाषा स्वभाव होने से दंड, मंथ आदि के क्रम से लोक के एक देश को पूरित करता है। समुद्घात में भी ऐसा ही होता है। इस साधर्म्य से समुद्घात के दो सूत्र हैं जो सुगम हैं। समुद्घनन समुद्घात है। शरीर से जीव प्रदेशों का बाहर प्रक्षेप है। वेदना से समुद्घात (वेदना समुद्घात है।) कषाय से समुद्घात कषाय समुद्घात है। मरण—जीवन का अंत। उस समय में होनेवाला समुद्घात मारणांतिक समुद्घात है। वैक्रिय से होनेवाला समुद्घात वैक्रिय समुद्घात है। यह (समास) विग्रह है।
सू. 647-651. अरहतो....अच्चुते।
(टी.) वैक्रियसमुद्घातो हि लब्धिरूप उक्त इति लब्धिप्रस्तावात् विशिष्टश्रुतलब्धिमतामभिधानाय अरहओ इत्यादि सूत्रद्वयी सुगमा, नवरमजिनानामसर्वज्ञत्वात्, जिनसंकाशानामविसंवादिवचनत्वाद् यथापृष्टनिर्व्वक्तृत्वाच्च, सर्वे अक्षराणाम् अकारादीनां सन्निपाता द्ल्यादिसंयोगा अभिधेयानन्तत्वादनन्ता अपि विद्यन्ते येषां ते सर्वाक्षरसन्निपातिनः, एतेषां जिनसंकाशत्वे कारणमाह—जिणोविवेत्यादि। उक्कोसिय त्ति नातोऽधिकाश्चतुर्द्दश-पूर्विणो बभूवुः कदाचिदपीति।
वैक्रिय समुद्घात लब्धि रूप है। अतः लब्धि के प्रस्ताव से विशिष्ट श्रुत लब्धिवालों का कथन करने के लिए 'अरहओ इत्यादि' सूत्रद्वय है। ये सुगम हैं। अजिन—असर्वज्ञ, किंतु अविसंवादी वचन होने से जिन के समान थे। क्योंकि जैसा पूछे वैसा कहनेवाले थे। अकार आदि सभी अक्षरों के सन्निपात-द्वय आदि संयोग अभिधेय अनन्त होने से अनंत भी होते है, जिनके यह है वे सर्वाक्षरसन्निपाती थे। इनके जिनसंकाशत्व कारण को कहते हैं—जिन की तरह इत्यादि। उत्कृष्ट का अर्थ है—भगवान अरिष्टनेमि के अधिकतम चार सौ से अधिक चतुर्दशपूर्वी नहीं हुए।
ते च प्रायः कल्पेषु गता इति कल्पसूत्राणि सुगमानि च, नवरम् अद्धचंदसंठाणसंठिए त्ति पूर्वापरतो मध्यभागे सीमासद्भावादिति।
वे प्रायः कल्प विमानों में उत्पन्न होते हैं। अतः कल्प विमानों के सूत्र हैं। ये स्पष्ट हैं। ये अर्धचंद्र संस्थान संस्थित होते हैं। पूर्वापर से मध्यभाग में सीमा होती है।
सू. 652—चत्तारि....घतोदे।
(टी.) देवलोका हि क्षेत्रमति क्षेत्रप्रस्तावात् समुद्रसूत्रं व्यक्तम्, नवरम् एकमेवं प्रति भिन्नो रसो येषां ते प्रत्येकरसाः, अतुल्यरसा इत्यर्थः, लवणरसोद-कत्वाल्लवणः, पाठान्तरे तु लवणमिवोदकं यत्र स लवणोदो निपातनादिति प्रथमः, वारुणी सुरा, तया समानं वारुणम्, वारुणमुदकं यस्मिन् स वारुणोदः चतुर्थः, क्षीरवत्तथा घृतवदुदकं यत्र स क्षीरोदः पञ्चमः, घृतोदः पष्ठः, कालोद-पुष्करोद-स्वयम्भुरमणा उदकरसाः, शेषास्तु इक्षुरसा इति, उक्तं च—
देवलोक क्षेत्र विशेष है। अतः क्षेत्र के विषय में समुद्र सूत्र कहते हैं जो कि स्पष्ट है। प्रत्येक का रस—जल भिन्न होने से प्रत्येक रस है। अर्थात् इनका रस समान नहीं है। जिस जल का आस्वाद लवण जैसा है वह लवण है। पाठांतर में लवण की तरह उदक लवणोद है। निपात से लवण प्रथम है। वारुणी अर्थात् सुरा। जिसका जल सुरा के समान है वह वारुण है, यह चतुर्थ समुद्र है। जिसका जल दूध जैसा है वह क्षीरोद है, यह पांचवां समुद्र है। जिसका जल घृत की तरह है वह घृतोद है। यह षष्ठ समुद्र है। कालोदधि, पुष्करोदधि, स्वयंभूरमण—ये मीठे जल जैसे हैं। शेष सभी इक्षुरस जैसे हैं। कहा भी है—
वारुणिवर खीरवरो घयवर लवणो य होंति पत्तेया।
कालो पुक्खरउदही सयंभुरमणो य उदगरसा।।
(बृहत्सं. 88)
वारुणिवर, क्षीरवर, घृतवर और लवण—ये चार समुद्र भिन्न रस हैं। कालोद, पुष्करोदधि और स्वयंभूरमण का जल मीठा है।
सू. 653. चत्तारि....उववज्जति।
(टी.) अनन्तरं समुद्रा उक्तास्तेषु चावर्त्ता भवन्तीत्यावर्त्तान् दृष्टांतान् कषायांश्च तद्दार्ष्टान्तिका-नभिधित्सुः सूत्रद्वयमाह, सुगमं चैतत्, नवरं खरो निष्ठुरोऽतिवेगितया पातकश्छेदको वा आवर्त्तनमावर्त्तः स च समुद्रादेश्चक्रविशेषाणां वेति खरावर्त्तः, उन्नतः उच्छ्रितः, स चासावावर्त्तश्चेति उन्नतावर्त्तः, स च पर्वतशिखरारोहण-मार्गस्य वातोत्कलिकाया वा, गूढश्चासावावर्त्तश्चेति गूढावर्त्तः, स च गेन्दुकदवरकस्य दारुग्रन्थ्यादेर्वा, आमिषं मांसादि, तदर्थमावर्त्तः शकुनिकादीनामामिषावर्त्त इति, एतत्समानता च क्रोधादीनां क्रमेण परापकारकरण-दारुणत्वात्, पत्र-तृणादिवस्तुन इव मनस उन्नत-त्वारोपणात्, अत्यन्तदुर्ल्लक्षस्वरूपत्वात्, अनर्थशत-सम्पातसङ्कुलेऽप्यवपतनकारणत्वाच्चेति। इयं चोपमा प्रकर्षवतां कोपादीनामिति तत्फलमाह—खरावत्तेत्यादि, अशुभपरिणामस्याशुभकर्म-बन्ध-निमित्ततया दुर्ग्गतिनिमित्तत्वादुच्यते—णेरइएसु उववज्जइ त्ति।
अनन्तर सूत्र में समुद्र कहे गए हैं। उनमें आवर्त होते हैं। अतः आवर्त दृष्टांत और कषाय दार्ष्टान्तिक का कथन करने की इच्छा से सूत्रद्वय कहते हैं। ये सुगम हैं। खर—निष्ठुर, अतिवेग से पातक अथवा छेदक आवर्तन आवर्त है। समुद्र आदि का चक्र विशेष खरावर्त है। उन्नत—ऊंचा। वह आवर्त उन्नतावर्त है। पर्वत के शिखर का आरोहण मार्ग का अथवा उत्कलिका वायु का आवर्त है। गूढ़ आवर्त गूढ़ावर्त है। वह गेंद की गुंथाई अथवा लकड़ी की गांठ की तरह है। आमिष—मांस आदि है। उसके लिए शकुनिका आदि का आवर्त आमिषावर्त है। क्रोध आदि से इनकी तुलना क्रमशः इस प्रकार है—दूसरे का अपकार करने में दारुण होने से क्रोध खरावर्त की तरह है। पत्र, तृण आदि वस्तु की तरह उन्नत होने से मान उन्नतावर्त के समान है। अत्यन्त गूढ़ होने से माया गूढ़ावर्त के समान है। सैकड़ों अनर्थों के सम्मिलन से अवपतन का कारण होने से लोभ आमिषावर्त के समान है। यह उपमा प्रकृष्ट क्रोध आदि वालों के लिए है। अतः इसका फल कहते हैं—खरावर्त इत्यादि। अशुभ परिणाम अशुभ कर्म बंध का निमित्त होने से दुर्गति का निमित्त होता है। अतः कहते हैं—नरक में उत्पन्न होता है।
सू. 654-656. अणुराहाणक्खत्ते....पण्णत्ते।
(टी.) नारका अनन्तरमुक्ताः, तैश्च वैक्रियादिना समानधर्माणो देवा इति तद्विशेषभूतनक्षत्रदेवानां चतुःस्थानकं विवक्षुः अणुराहेत्यादि सूत्रत्रयमाह, कण्ठ्यं चैतदिति।
अनन्तर सूत्र में नारकों का प्रतिपादन किया गया। उनसे वैक्रिय आदि शरीर के कारण देव समान धर्मा होते हैं। अतः विशेषभूत नक्षत्र देवों की चतुःस्थानक से विवक्षा करने के इच्छुक 'अनुराधा इत्यादि' तीन सूत्रों को कहते हैं। यह स्पष्ट है।
सू. 657,658. जीवा णं....चेव।।3।।
(टी.) देवत्वादिभेदश्च जीवानां कर्मपुद्गलचयादिकृत इति तत्प्रतिपादनायाह—जीवाणमित्यादि सूत्रषट्कं व्याख्यातं प्राक्, तथापि किञ्चित् लिख्यते, जीवा णं ति णंशब्दो वाक्यालङ्कारार्थः, चतुर्भिः स्थानैः नारकत्वादिभिः पर्यायैर्निर्वर्त्तिताः कर्म्मपरिणामं नीतास्तथाविधाशुभ-परिणामवशाद् बद्धास्ते चतुःस्थाननिर्वर्त्तिताः, तान् पुद्गलान्, कथं निर्वर्त्तितानित्याह—पापकर्म्मतया अशुभस्वरूपज्ञानावरणादिरूपत्वेन, चिणिंसु त्ति तथाविधापरकर्म्मपुद्गलैश्चितवन्तः, पापप्रकृतीरल्पप्रदेशा बहुप्रदेशीकृतवन्तः, नेरइयनिव्वत्तिए त्ति नैरयिकेण सता निर्वर्त्तिता इति विग्रहः, एवं सर्वत्र, तथा एवं उवचिणिंसु त्ति चयसूत्राभिलापेनोपचयसूत्रं वाच्यम्।
जीवों के देवत्व आदि भेद कर्मपुद्गलों के चय से होते हैं। अतः उसका प्रतिपादन करने के लिए कहते हैं—'जीवाणं इत्यादि'। सूत्र षट्क पूर्व ही व्याख्यात है तथापि उस संबंध में कुछ लिखते हैं। जीवाणं में 'णं' शब्द वाक्यालंकार के लिए है। चार स्थानों से नारकत्व आदि पर्यायों से निवर्तित कर्म परिणाम को प्राप्त जो उस प्रकार के अशुभ परिणाम से बद्ध है वे चतुःस्थान निवर्तित है। वे पुद्गल कैसे निवर्तित है उसे कहते हैं—पाप कर्म से ज्ञानावरण आदि अशुभ (कर्म पुद्गलों) से। चिणिंसु—उस प्रकार के दूसरे कर्म पुद्गलों का चय करते हुए। अल्प प्रदेशवाली (पापकर्म) प्रकृति को बहुप्रदेशवाली करते हुए। नैरयिक निवर्तित अर्थात् नैरयिक के द्वारा निवर्तित यह विग्रह है। इसी प्रकार सर्वत्र है। इसी प्रकार 'उवचिणिंसु' से चय सूत्र के अभिलाप से उपचय सूत्र भी वाच्य है।
उवचिणिंसु त्ति उपचितवन्तः पौनःपुन्येन, एवमिति चयादिन्यायेन बन्धादिसूत्राणि वाच्यानीत्यर्थः, इह च एवं बन्धउदीरेत्यादिवक्तव्ये यच्चयोपचयग्रहणं तत् स्थानान्तरप्रसिद्धगाथोत्तरार्द्धानुवृत्तिवशादिति, तत्र बंध त्ति बंधिंसु 3 श्लथबन्धनबद्धान् गाढबन्धनबद्धान् कृतवन्तः 3, उदीर त्ति उदीरिंसु 3, उदयप्राप्ते दलिके अनुदितांस्तान् आकृष्य करणेन वेदितवन्तः 3, वेय त्ति वेदिंसु 3, प्रतिसमयं स्वेन रसविपाकेनानुभूतवन्तः 3, तह निज्जरा चेव त्ति निज्जरिंसु 3 कार्त्स्न्येनानुसमयमशेषत-द्विपाकहान्या परिशातितवन्तः 3 इति।
उवचिणिंसु—पुनः-पुनः उपचय करते हुए। एवं चय आदि न्याय से बंध आदि सूत्र वाच्य हैं। बंध, उदीरणा इत्यादि कहने पर जो चय, उपचय का ग्रहण है वह स्थानांतर प्रसिद्ध गाथा के उत्तरार्ध की अनुवृत्ति से है। बंध—बांधा है, बांधता है एवं बांधेगा। श्लथ—शिथिल बद्ध को प्रगाढ़ बंधनवाला बनाता है। उदीर—उदीरणा करता है—3, उदय प्राप्त दलिकों के साथ अनूदित दलिकों को आकर्षित कर वेदन करते हुए। वेय—वेदन किया 3, प्रतिसमय स्व के रसविपाक का अनुभव करते हुए। उसी प्रकार निर्जरा की। अनुसमय संपूर्ण विपाक की हानि से कर्मों को झाड़ते हुए।
सू. 659-662. चउपदेसिया....पण्णत्ता।
(टी.) पुद्गलाधिकारात् पुद्गलानेव द्रव्यादिभि-र्निरूपयन्नाह—चउप्पएत्यादि सुगममिति।।
पुद्गल अधिकार से पुद्गलों को ही द्रव्य से निरूपित करने के लिए कहते हैं—चउप्पए इत्यादि। यह सुगम है।
।। चउट्ठाणं समत्तं।।
।। इति चतुःस्थानकस्य चतुर्थ उद्देशकः।।
।। इति श्रीमदभयदेवाचार्यविरचिते स्थानाख्यतृतीयाङ्गविवरणे चतुःस्थानकाख्यं
चतुर्थमध्ययनं समाप्तम्। श्लोकाः 2932।।
चतुर्थ स्थानक के चतुर्थ उद्देशक का विवरण समाप्त श्रीमद् अभयदेवआचार्यविरचित स्थानांगसूत्र की वृत्ति का चतुर्थ अध्ययन समाप्त। श्लोक संख्या 2932
♦
प्रथम उद्देशकः
प्रथम उद्देशक
सू. 1,2. पंच.....इच्छापरिमाणे।
(टी.) व्याख्यातं चतुर्थमध्ययनम्, साम्प्रतं सङ्ख्याक्रमसम्बद्धमेव पञ्चस्थानकाख्यं पञ्चममध्ययनं व्याख्यायते अस्य चायं विशेषाभिसम्बन्धः- इहानन्तराध्ययने जीवाजीवतद्धर्म्माख्याः पदार्थाश्चतुः-स्थानकावतारणेनाभिहिताः इह तु त एव पञ्चस्थानका-वतारणेनाभिधीयन्ते इत्यनेनाभिसम्बन्धेनायातस्या-स्योद्देशकत्रयवतश्चतुरनुयोगद्वारवतोऽध्ययनस्य प्रथमोद्देशको व्याख्यायते, अस्य च पूर्वोद्देशकेन सह सम्बन्धोऽधि-कृताध्ययनवद् द्रष्टव्यः, तस्य चेदमादिसूत्रम्—पंच महव्वयेत्यादि।
(टी.) चतुर्थ अध्ययन की व्याख्या की गई। अब संख्या क्रम से संबद्ध पंच स्थानक नामक पांचवें अध्ययन की व्याख्या की जा रही है। इससे इसका यह विशेष अभिसंबंध है। इससे अनंतर अध्ययन में जीव, अजीव और उसके धर्मरूप पदार्थों का चतुर्थ स्थानक से प्रतिपादन किया गया। इस अभिसंबंध से तीन उद्देशक एवं चार अनुयोगद्वार वाले प्रस्तुत अध्ययन के प्रथम उद्देशक की व्याख्या करते हैं। पूर्व उद्देशक के साथ इसका संबंध अधिकृत अध्ययन की तरह द्रष्टव्य है। उसका यह आदि सूत्र है—'पंच महव्वय' इत्यादि।
अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायं सम्बन्धः—पूर्वसूत्रे अजीवानां परिणामविशेष उक्तः, इह तु स एव जीवानामुच्यत इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या संहितादिक्रमेण, स च क्षुण्ण एव, नवरं पञ्चेति सङ्ख्यान्तरव्यवच्छेदः, तेन न चत्वारि, प्रथम-पश्चिमतीर्थयोः पञ्चानामेव भावात्, महान्ति बृहन्ति तानि च तानि व्रतानि च नियमा महाव्रतानि, महत्त्वं चैषां सर्वजीवादिविषयत्वेन महाविषयत्वात्, उक्तं च—
इसका पूर्वसूत्र के साथ यह संबंध है—पूर्वसूत्र में अजीवों के परिणाम विशेष का कथन किया गया। यहां जीवों के उसी परिणाम विशेष को कहते हैं। इस संबंधवाले इस अध्ययन की व्याख्या संहिता आदि क्रम से है। वह ज्ञात ही है। पांच संख्यांतर के व्यवच्छेद के लिए है। इसलिए चार नहीं हैं। प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के पांच महाव्रत ही होते हैं। जो महान्—वृहद्, व्रत—नियम हैं वे महाव्रत हैं। सर्व जीव आदि महान विषय होने से ये 'महा' हैं। कहा भी है—
पढमम्मि सव्वजीवा बितिये चरिमे य सव्वदव्वाइं।
सेसा महव्वता खलु तदेक्कदेसेण दव्वाणं।।
(आवनि. 574, विभा. 3120)
प्रथम महाव्रत का विषय है—सारे जीव। द्वितीय और अंतिम (पंचम) महाव्रत का विषय है समस्त द्रव्य। शेष तृतीय और चतुर्थ महाव्रत का विषय है द्रव्यों का एक देश।
तदेक्कदेसेणं ति तेषां द्रव्याणामेकदेशेनेत्यर्थः। तथा यावज्जीवं त्रिविधं त्रिविधेनेति प्रत्याख्यानरूपत्वाच्च तेषामिति। देशविरतापेक्षया महतो वा गुणिनो व्रतानि महद्व्रतानीति, पुल्लिंङ्गनिर्द्देशस्तु प्राकृतत्वादिति, प्रज्ञप्तानि तथाविधशिष्यापेक्षया प्ररूपितानि महावीरेणाऽऽद्यतीर्थकरेण च न शेषैरिति, एतत् किल सुधर्मास्वामी जम्बूस्वामिनं प्रति प्रतिपादयामास। तद्यथा—सर्वस्मात् निरवशेषात् त्रस-स्थावर-सूक्ष्म-बादरभेदभिन्नात् कृत-कारिताऽनुमति-भेदाच्चेत्यर्थः, अथवा द्रव्यतः षड्जीवनिकायविषयात् क्षेत्रतस्त्रिलोकसम्भवात् कालतोऽतीतादे रात्र्यादिप्रभवाद्वा भावतश्च राग-द्वेषसमुत्थाच्च, न तु परिस्थूरादेवेति भावः।
अर्थात् उन द्रव्यों का एक देश से, क्योंकि वे महाव्रत यावज्जीवन तीन योग से, तीन प्रकार के प्रत्याख्यान रूप हैं। देशविरत की अपेक्षा महान गुणों—व्रतों से महाव्रत हैं। प्राकृत के कारण पुल्लिंग का निर्देश किया गया। तथाविध शिष्यों की अपेक्षा से आद्य तीर्थंकर (ॠषभ) एवं भगवान महावीर ने उसे प्रतिपादित किया, शेष बाईस तीर्थंकरों ने नहीं किया। ऐसा सुधर्मास्वामी ने जंबूस्वामी को कहा। जैसे संपूर्ण त्रस, स्थावर, सूक्ष्म, बादर के भेद से भिन्न, कृत, कारित और अनुमोदित के भेद से ऐसा तात्पर्यार्थ है। अथवा द्रव्यतः षड् जीवनिकाय के विषय होने से, क्षेत्रतः तीनों लोकों में होने से, कालतः अतीत आदि अथवा रात्रि आदि में होने से भावतः राग-द्वेष समुत्थ होने से है न कि परिस्थूल से ही है—ऐसा भाव है।
प्राणानाम् इन्द्रियोच्छ्वासायुरादीनामतिपातः प्राणिनः सकाशाद्विभ्रंशः प्राणातिपातः, प्राणिप्राणवियोजनमित्यर्थः, तस्माद् विरमणं सम्यग्ज्ञान-श्रद्धानपूर्वकं निवर्त्तनमिति। तथा सर्वस्मात् सद्भावप्रतिषेधा 1-ऽसद्भावोद्भावन 2-अर्थान्तरोक्ति 3-गर्हा 4-भेदात् कृतादिभेदाच्च, अथवा द्रव्यतः सर्वधर्म्मास्तिकायादिद्रव्यविषयात् क्षेत्रतः सर्वलोकालोकगोचरात् कालतोऽतीतादे रात्र्यादिवर्त्तिनो वा भावतः कषाय-नोकषायादिप्रभवात् मृषा अलीकं वदनं वादो मृषावादः, तस्माद् विरमणं विरतिरिति। तथा सर्वस्मात् कृतादिभेदात् अथवा द्रव्यतः सचेतना-ऽचेतनद्रव्यविषयात् क्षेत्रतो ग्राम-नगरा-ऽरण्यादिसम्भवात् कालतोऽतीतादे रात्र्यादिप्रभवाद्वा भावतो राग-द्वेष-मोहसमुत्थात् अदत्तं स्वामिना अवितीर्णं तस्याऽऽदानं ग्रहणमदत्तादानम्, तस्माद् विरमणमिति। तथा सर्वस्मात् कृत-कारिता-ऽनुमतिभेदात् अथवा द्रव्यतो दिव्य-मानुष तैरश्चभेदात् रूप-रूपसहगतभेदाद्वा, तत्र रूपाणि निर्जीवानि प्रतिमारूपाण्युच्यन्ते रूपसहगतानि तु सजीवानि, भूषण-विकलानि वा रूपाणि भूषणसहितानि रूपसहगतानीति। क्षेत्रतस्त्रिलोकसम्भवात् कालतोऽतीतादे रात्र्यादिसमुत्थाद्वा भावतो राग-द्वेषप्रभवात्, मिथुनं स्त्रीपुंसद्वन्द्वम्, तस्य कर्म मैथुनम्, तस्माद् विरमणमिति। तथा सर्वस्मात् कृतादेरथवा द्रव्यतः सर्वद्रव्यविषयात् क्षेत्रतो लोकसम्भवात् कालतोऽतीतादे रात्र्यादिभवाद्वा भावतो राग-द्वेषविषयात्, परिगृह्यते आदीयते परिग्रहणं वा परिग्रहः, तस्माद् विरमणमिति।
प्राणी का इंद्रिय, उच्छ्वास, आयु आदि का अतिपात—नाश प्राणातिपात है। इसका अर्थ प्राणी का प्राणवियोजन है। सम्यक् ज्ञान, श्रद्धापूर्वक उससे निर्वतन विरमण है। सद्भाव के प्रतिषेध, असद्भाव के उद्भावन, अर्थांतर उक्ति, गर्हा आदि भेदों से तथा कृत आदि के भेद से है। अथवा द्रव्यतः सभी धर्मास्तिकाय आदि द्रव्य विषयों से, क्षेत्रतः सर्व लोक-अलोक विषयों से, कालतः अतीत आदि अथवा रात्रि आदि के रूप में वर्तन करनेवाला, भावतः कषाय-नोकषाय आदि से होनेवाला असत्य कथन मृषावाद है। उससे विरमण—विरति (मृषावाद विरमण) है। कृत आदि के भेद से सर्व अथवा द्रव्यतः सचेतन, अचेतन आदि द्रव्य विषयों से, क्षेत्रतः ग्राम, नगर, अरण्य आदि में होनेवाला, कालतः अतीत आदि अथवा रात्रि आदि से होनेवाला अथवा भाव से राग, द्वेष, मोह से होनेवाला, स्वामी के द्वारा अदत्त वस्तु को ग्रहण करना अदत्तादान है। उससे विरमण (अदत्तादान विरमण) है। कृत, कारित, अनुमोदित के भेद से अथवा द्रव्यतः दिव्य, मनुष्य एवं तिर्यंच के भेद से अथवा रूप एवं रूप के सहगत के भेद से, रूप—निर्जीव प्रतिमा रूप तथा रूप सहगत—सजीव द्रव्य है अथवा रूप—भूषण रहित व रूप सहगत—भूषण सहित है। क्षेत्रतः तीन लोक से होनेवाला, कालतः अतीत आदि अथवा रात्रि आदि से होनेवाला, भावतः राग-द्वेष से होनेवाला, मिथुन—स्त्री-पुरुष युगल। उनका कर्म मैथुन, उससे विरमण मैथुन विरमण है तथा समस्त कृत आदि (निष्पन्न लाभ आदि) से अथवा द्रव्यतः सर्व द्रव्य विषयों से, क्षेत्रतः लोक से होनेवाला, कालतः अतीत आदि अथवा रात्रि आदि से होनेवाला, भावतः राग-द्वेष के विषय से जिसे ग्रहण किया जाता है वह परिग्रह है। उससे विरमण (परिग्रह विरमण) है।
व्रतप्रस्तावात् पञ्चाणुव्वयेत्याद्यणुव्रतसूत्रम्, स्फुटं चेदम्, किन्तु अणूनि लघूनि व्रतानि अणुव्रतानि, लघुत्वं च महाव्रतापेक्षया अल्पविषयत्वादिनेति प्रतीतमेवेति, उक्तं च—
व्रत के प्रसंग में 'पंच अणुव्वय' आदि अणुव्रत सूत्र हैं। यह स्पष्ट है। अणु—लघु व्रत अणुव्रत है। महाव्रत की अपेक्षा लघु है क्योंकि उनका विषय अल्प है। यह प्रतीत ही है। कहा भी है—
सव्वगतं सम्मत्तं सुते चरित्ते ण पज्जवा सव्वे।
देसविरतिं पडुच्चा दोण्ह वि पडिसेहणं कुज्जा।।
(विभा. 3236)
सामायिक कौन से द्रव्य और पर्यायों में होता है? सम्यक्त्व सामायिक का विषय सर्वगत है। श्रुत सामायिक और सर्वविरति सामायिक का विषय सभी द्रव्य हैं। किंतु समस्त पर्याय उसके विषय नहीं हैं। देशविरति सामायिक के विषय में सर्व द्रव्य और सर्व पर्याय दोनों का निषेध जानना चाहिए अर्थात् वह सर्व द्रव्य-पर्याय विषयक नहीं होता है।
अथवा अनु महाव्रतकथनस्य पश्चात्तदप्रतिपत्तौ यानि व्रतानि कथ्यन्ते तान्यनुव्रतानि, उक्तं च—
अथवा महाव्रत का कथन करने के पश्चात् उसकी प्राप्ति न होने पर जिन व्रतों को कहा गया वे अणुव्रत हैं। कहा भी है—
जइधम्मम्मऽसमत्थे जुज्जइ तद्देसणं पि साहूणं।
तदहिगदोसनिवित्तीफलं ति कायाणुकंपट्ठा।।
( )
यदि महाव्रत धर्म के पालन में असमर्थ हो तो प्राणियों की अनुकंपा तथा अधिक दोषों की निवृत्ति के लिए वह देश आराधना करे। उसकी वह देश आराधना भी श्रेष्ठ है।
अथवा सर्वविरतापेक्षया अणोः लघोर्गुणिनो व्रतान्यणुव्रतानीति। स्थूला द्वीन्द्रियादयः सत्त्वाः, स्थूलत्वं चैषां सकललौकिकानां जीवत्वप्रसिद्धेः, स्थूलविषयत्वात् स्थूलः, तस्मात् प्राणातिपातात्। तथा स्थूलः परिस्थूलवस्तुविषयोऽतिदुष्टविवक्षासमुद्भवः, तस्मात् मृषावादात्, तथा परिस्थूरवस्तुविषयं चौर्यारोपणहेतुत्वेन प्रसिद्धमतिदुष्टाध्यवसायपूर्वकं स्थूलम्, तस्माददत्तादानात्, तथा स्वदारसन्तोष आत्मीयकलत्रादन्यत्रेच्छानिवृत्तिरिति, उपलक्षणात् परदारवर्जनमपि ग्राह्यम्, तथा इच्छायाः धनादिविषयस्याभिलाषस्य परिमाणं नियमनमिच्छापरिमाणं देशतः परिग्रहविरतिरित्यर्थः।
अथवा सर्वविरति की अपेक्षा लघुगुणी के व्रत—अणुव्रत हैं। द्वीन्द्रिय आदि प्राणी स्थूल हैं। समस्त लौकिक प्राणियों में भी इनका स्थूल जीवत्व प्रसिद्ध है। स्थूल विषय होने से वह स्थूल है। उन प्राणों के अतिपात से विरमण (स्थूल प्राणातिपात विरमण) है। परिस्थूल वस्तु विषयक अति दुष्ट विवक्षा से उत्पन्न मृषावाद से विरमण (स्थूल मृषावाद विरमण) है। चोरी के आरोपण के हेतु से अतिदुष्ट अध्यवसायपूर्वक स्थूल अदत्तादान से विरमण (स्थूल अदत्तादान विरमण) है। अपनी पत्नी से अन्यत्र इच्छा से निवृत्ति स्वदारसंतोष है। उपलक्षण से यहां परदारावर्जन ग्राह्य है। धन आदि विषय की अभिलाषा का नियमन इच्छा परिमाण देशतः परिग्रह विरति है।
सू. 3-17. पंच.....परिग्गहवेरमणेणं।
(टी.) इच्छापरिमाणं चेन्द्रियार्थगोचरं श्रेय इतीन्द्रियार्थवक्तव्यतार्थं पंचवन्नेत्यादित्रयोदशसूत्रीमाह, प्रकटा चेयम्, नवरं पञ्च वर्णाः 1, पञ्चैव रसाः, तदन्येषां सांयोगिकत्वेनाविवक्षितत्वादिति 2, कामगुण त्ति कामस्य मदनाभिलाषस्य अभिलाषमात्रस्य वा सम्पादका गुणा धर्म्माः पुद्गलानाम्, काम्यन्त इति कामाः ते च ते गुणाश्चेति वा कामगुणा इति 3, पंचहिं ठाणेहिं त्ति पञ्चसु पञ्चभिर्वा स्थानेषु रागाद्याश्रयेषु तैर्वा सह सज्यन्ते सङ्गं सम्बन्धं कुर्वन्तीति 4, एवमिति पञ्चस्वेव स्थानेषु रज्यन्ते सङ्गकारणं रागं यान्तीति 5, मूर्च्छन्ति तद्दोषानवलोकनेन मोहमचेतनत्वमिव यान्ति संरक्षणानुबन्धवन्तो वा भवन्तीति 6, गृध्यन्ति प्राप्तस्यासन्तोषेणाप्राप्तस्यापरापरस्या-काङ्क्षावन्तो भवन्तीति 7, अध्युपपद्यन्ते तदेकचित्ता भवन्ति तदर्जनाय वाऽऽधिक्येनोपपद्यन्ते उपपन्ना घटमाना भवन्तीति 8, विनिघातं मरणं मृगादिवत् संसारं वाऽऽपद्यन्ते प्राप्नुवन्तीति, आह च—
इच्छा परिमाण इंद्रिय विषयों के हेतु श्रेय है। इसीलिए इंद्रिय विषयों की वक्तव्यता के लिए 'पंच वन्ने' इत्यादि तेरह सूत्र हैं। ये स्पष्ट हैं। वर्ण पांच है, रस पांच ही है क्योंकि अन्य सांयोगिक विषयों की यहां विवक्षा नहीं है। कामगुण का अर्थ काम—मदनकाम अथवा इच्छा मात्र के संवाहक गुण कामगुण हैं। काम—अभिलाषा और गुण—पुद्गल के धर्म, ये कामगुण हैं। जिनकी कामना की जाती है वे काम हैं और उनके गुण कामगुण हैं। राग आदि के आश्रय पांच स्थानों से जीव संग—संबंध करता है, आसक्ति के कारण को प्राप्त होता है। इसी प्रकार से पांच स्थानों से अनुरक्त होता है। इंद्रिय विषयों के दोषों को न देखने से अचेतनवत् मूढ़ होते हैं अथवा उनके संरक्षण का अनुबंध करते हैं। प्राप्त इंद्रिय विषयों के प्रति असंतोष और अप्राप्त इंद्रिय विषयों की आकांक्षा करते हैं। इंद्रिय विषयों के सेवन में एक चित्त होते हैं। उनकी प्राप्ति में अत्यन्त दत्तचित्त होते हैं। इन्द्रिय विषयों के प्राप्त होने पर उसी में प्रवृत्त रहते हैं। विनिघात—विनाश। मृग आदि की तरह मरण अथवा संसार को प्राप्त होते हैं। कहा भी है—
सक्तः शब्दे हरिणः स्पर्शे नागो रसे च वारिचरः।
कृपणपतङ्गो रूपे भुजगो गन्धे ननु विनष्टः।।
शब्द में आसक्ति से हरिण, स्पर्श में आसक्ति से हाथी, रस में आसक्ति से मछली, रूप में आसक्ति से पतंगा और गंध में आसक्ति से सर्प नष्ट हुए।
पञ्चसु रक्ताः पञ्च विनष्टा यत्रागृहीतपरमार्थाः।
एकः पञ्चसु सक्तः प्रयाति भस्मान्ततां मूढः।।
( )
अगृहीत परमार्थ ये पांच पांच विषयों में आसक्त हो नष्ट हो जाए तो अकेला पांच विषयों में आसक्त मूढ़ (जीव) अंततः विनाश को प्राप्त होता है।
अपरिन्नाय त्ति ज्ञपरिज्ञा स्वरूपतोऽपरिज्ञातानि अनवगतानि प्रत्याख्यानपरिज्ञया वाऽप्रत्याख्यातानि अहिताय अपायाय, अशुभाय अपुण्यबन्धाय असुखाय वा, अक्षमाय अनुचितत्वाय असमर्थत्वाय वा, अनिःश्रेयसाय अकल्याणायाऽमोक्षाय वा, यदुपकारि सत् कालान्तरमनुयाति तदनुगामिकं तत्प्रतिषेधोऽननुगामिकं तद्भावस्तत्त्वं तस्मै अननुगामिकत्वाय भवन्ति 10, द्वितीयं विपर्ययसूत्रम् 11, उत्तरसूत्रद्वयेन तु एतदेवाऽहित-हितादि व्यञ्जितमिति, दुर्गतिगमनाय नारकादिभवप्राप्तये सुगतिगमनाय सिद्ध्यादिप्राप्तये इति 12-13। दुर्गति-सुगत्योः कारणान्तरप्रतिपादनसूत्रे सुगमे इति।
अपरिण्णाय—ज्ञपरिज्ञा से स्वरूपतः अपरिज्ञात तथा प्रत्याख्यान परिज्ञा से अप्रत्याख्यात अहिताय—अपाय के लिए, अशुभाय—अपुण्यबंध अथवा असुख के लिए, अक्षमाय—अनुचित के लिए अथवा असमर्थ के लिए, अनिश्रेयस्—अकल्याण के लिए है। जो उपकारी होकर कालांतर में अनुगमन करता है वह अनुगामी है। उसका प्रतिपक्षी अननुगामी है। उसका भाव अननुगामिकता है। दूसरा विपर्यय सूत्र है। उत्तरवर्ती दोनों सूत्रों से इन्हीं के लिए हित, अहित आदि व्यंजित किए गए हैं। दुर्गति गमनाय—नरक आदि की प्राप्ति के लिए, सुगति गमनाय—सिद्धि आदि की प्राप्ति के लिए है। दुर्गति और सुगति के कारणान्तर के प्रतिपादन के ये सूत्र सुगम हैं।
सू. 18. पंच.....भद्दुत्तरपडिमा।
(टी.) इह संवर-तपसी मोक्षहेतू, तत्रानन्तरमाश्रव-निरोधलक्षणः संवर उक्तोऽधुना तपोभेदात्मिकाः प्रतिमा आह—पंचेत्यादि व्यक्तम्, नवरं भद्रा 1 महाभद्रा 2 सर्वतोभद्रा 3 द्वि 1 चतु 2 र्दशभि 3 र्दिनैः क्रमेण भवन्तीत्युक्तं प्राग्, सुभद्रा त्वदृष्टत्वान्न लिखिता, सर्वतोभद्रा तु प्रकारान्तरेणाप्युच्यते, द्विधेयं क्षुद्रिका महती च, तत्राद्या चतुर्थादिना द्वादशावसानेन पञ्चसप्तति-दिनप्रमाणेन तपसा भवति, अस्याश्च स्थापनोपायगाथा—
संवर और तप मोक्ष के हेतु हैं। अनंतर सूत्र में आश्रव के निरोधक संवर का कथन किया गया। अब तप के प्रकारों की प्रतिमा का कथन करते हैं। 'पंच इत्यादि' स्पष्ट है। केवल भद्रा, महाभद्रा और सर्वतोभद्रा क्रमशः दो, चार और दस दिन की होती है। पूर्व में ऐसा कथन किया गया है। सुभद्रा प्रतिमा दृष्टिगत न होने से उसका उल्लेख नहीं किया गया है। सर्वतोभद्रा प्रतिमा को प्रकारान्तर से कहते हैं। वह दो प्रकार की है—लघु और महत्। लघु सर्वतोभद्रा उपवास से प्रारंभ हो द्वादश भक्त में संपन्न होती है। इसमें कुल पचहत्तर दिन का तप होता है। इसकी स्थापना विधि की गाथा इस प्रकार है—
एगाई पंचंते ठविउं मज्झं तु आइमणुपंतिं।
उचियकमेण य सेसे जाण लहुं सव्वओभद्दं।।
( )
एक आदि और पांच अंत में स्थापित कर मध्य में शेष को आनुपूर्वी के उचित क्रम से करना लघु सर्वतोभद्र है। यंत्र इस प्रकार है—
पारणकदिनानि तु पञ्चविंशतिरिति, स्थापना—
1 2 3 4 5। 3 4 5 1 2।
5 1 2 3 4। 2 3 4 5 1।
4 5 1 2 3।
| 1 | 2 | 3 | 4 | 5 |
| 5 | 1 | 2 | 3 | 4 |
| 4 | 5 | 1 | 2 | 3 |
| 3 | 4 | 5 | 1 | 2 |
| 2 | 3 | 4 | 5 | 1 |
महती तु चतुर्थादिना षोडशावसानेन षण्णवत्यधिकदिनशतमानेन भवति, अस्या अपि स्थापनोपायगाथा—
महत् सर्वतोभद्र उपवास से प्रारंभ हो षोडश भक्त में परिसंपन्न होती है। इसमें कुल एक सौ छियानवें दिन का तप होता है। इसकी स्थापना की विधि की गाथा इस प्रकार है—
एगाई सत्तंते ठविउं मज्झं च आदिमणुपंतिं।
उचियकमेण य सेसे जाण महं सव्वओभद्दं।।
( )
एक आदि और सात अंत में स्थापित कर मध्य में शेष को आनुपूर्वी के उचित क्रम से करना महत् सर्वतोभद्र है।
पारणकदिनान्येकोनपञ्चाशदिति 1। भद्रोत्तरप्रतिमा द्विधा क्षुल्लिका महती च, तत्र आद्या द्वादशादिना विंशान्तेन पञ्चसप्तत्यधिकदिनशतप्रमाणेन तपसा भवति, अस्याः स्थापनोपायगाथा—
पारणे के दिन उनपचास होते हैं। भद्रोत्तर प्रतिमा के दो प्रकार हैं—लघु और महत्। लघु भद्रोत्तर प्रतिमा द्वादशभक्त से प्रारंभ हो बीस भक्त के तप से परिसंपन्न होती है। इसमें कुल एक सौ पचहत्तर दिन का तप होता है। इसकी स्थापना की विधि की गाथा इस प्रकार है—
पंचाई य नवंते ठविउं मज्झं तु आदिमणुपंतिं।
उचियकमेण य सेसे जाणह भद्दोत्तरं खुड्डं।।
( )
पांच आदि और नौ अंत में स्थापित कर मध्य में शेष को आनुपूर्वी के उचित क्रम से करना लघु भद्रोत्तर प्रतिमा है।
पारणकदिनानि पञ्चविंशतिरिति 2, महती तु द्वादशादिना चतुर्विंशतितमान्तेन द्विनवत्यधिकदिन-शतत्रयमानेन तपसा भवति, तत्र च गाथा—
पारणे के दिन पच्चीस होते हैं। महती भद्रोत्तर प्रतिमा द्वादश भक्त से प्रारंभ हो चौबीस भक्त में परिसंपन्न होती है। इसमें कुल तीन सौ बानवे दिन का तप होता है। (स्थापना विधि की) गाथा इस प्रकार है—
पंचादिगारसंते ठविउं मज्झं तु आइमणुपंतिं।
उचियकमेण य सेसे महइं भद्दोत्तरं जाण।।
( )
पांच आदि और ग्यारह अंत में स्थापित कर मध्य में शेष को आनुपूर्वी के उचित क्रम से करना महत् भद्रोत्तर प्रतिमा तप है।
पारणकदिनान्येकोनपञ्चाशदिति 3।
पारणे के दिन उनपचास होते हैं।
सू. 19, 20. पंच....थावरकायाधिपती।
(टी.) उक्तः कर्म्मणां निर्ज्जरणहेतुस्तपोविशेषः, अधुना तेषामेवानुपादानहेतोः संयमस्य विषयभूतानेकेन्द्रिय-जीवानाह—पंचेत्यादि, स्थावरनामकर्मोदयात् स्थावराः पृथिव्यादयः, तेषां काया राशयः, स्थावरो वा कायः शरीरं येषां ते स्थावरकायाः, इन्द्रसम्बन्धित्वादिन्द्रः स्थावरकायः पृथिवीकायः, एवं ब्रह्म-शिल्प-सम्मति-प्राजापत्या अपि अप्कायादित्वेन वाच्या इति। एतन्नायकानाह—पंचेत्यादि, स्थावरकायानां पृथिव्यादीनामिति सम्भाव्यते अधिपतयो नायका दिशामिवेन्द्राऽग्न्यादयो नक्षत्राणामिवाऽश्वि-यम-दहनादयो दक्षिणेतरलोकार्द्धयोरिव शक्रेशानाविति स्थावरकायाधिपतय इति।
कर्मों के निर्जरा के हेतु तप विशेष का प्रतिपादन किया गया। उन्हीं कर्मों के अनुपादान हेतु संयम के विषयभूत एकेन्द्रिय जीवों को कहते हैं—'पंच इत्यादि'। स्थावर नामकर्म के उदय से स्थावर पृथ्वी आदि हैं। उनकी काय—राशि स्थावरकाय है। अथवा जिनका काय—शरीर स्थावर है वे स्थावर काय हैं। इंद्र से संबंधित स्थावर काय इंद्र स्थावरकाय—पृथ्वीकाय है। इसी प्रकार से ब्रह्म, शिल्प, सम्मति, प्रजापति भी अप्काय आदि से वाच्य हैं। इनके नायकों को कहते हैं—'पंच इत्यादि'। स्थावरकाय—पृथ्वी आदि के नायक होते हैं जैसे दिशाओं के अधिपति इंद्र, अग्नि हैं। नक्षत्रों के अधिपति अश्वि, यम, दहन आदि हैं। दक्षिण एवं उत्तर लोकार्द्ध के अधिपति शक्र और ईशान हैं। इसी प्रकार स्थावरकाय के अधिपति होते हैं।
सू. 21,22. पंचहिं....खंभाएज्जा।
(टी.) एते चावधिमन्त इत्यवधिस्वरूपमाह—पंचहीत्यादि व्यक्तम्, नवरम् अवधिना दर्शनम् अवलोकनमर्थानामुत्पत्तुकामं भवितुकामं तत्प्रथमतायाम् अवधिदर्शनोत्पादप्रथमसमये खभाएज्ज त्ति स्कभ्नीयात् क्षुभ्येत्, चलतीत्यर्थः, अवधिदर्शने वा समुत्पत्तुकामे सति, अवधिमानिति गम्यते, वाशब्दो विकल्पार्थः।
ये अवधिज्ञानवाले हैं। अतः अवधि (ज्ञान) के स्वरूप को कहते हैं—'पंचहि इत्यादि'। यह स्पष्ट है। अवधिदर्शन—अवधि से पदार्थों का अवलोकन। वह उत्पत्ति के प्रथम समय में—अवधि दर्शन उत्पत्ति के प्रथम समय में खभाएज्जा—विचलित हो जाता है। तत्काल उत्पन्न होता-होता अवधिदर्शन क्षुभित हो जाता है अर्थात् अवधिज्ञान युक्त हो विचलित हो जाता है। 'वा' विकल्प के अर्थ में है।
क्षुभ्येद् अल्पभूतां स्तोकसत्त्वां पृथिवीं दृष्ट्वा, अनेकसत्त्वव्याकुला भूरिति सम्भावनावान् अकस्मादल्पसत्त्वभूदर्शनात् 'आः! किमेतदेवम्' इत्येवं क्षुभ्येदेव अक्षीणमोहनीयत्वादिति भावः, अथवा भूतशब्दस्य प्रकृत्यर्थत्वादल्पभूताम् अल्पाम्, पूर्वं हि तस्य बह्वी पृथ्वीति सम्भावनाऽऽसीदिति 1,
1. अवधिज्ञान उत्पन्न होने से पहले वह सोचता है—'पृथ्वी बहुत सत्त्ववाली है, पर अकस्मात् थोड़े सत्त्ववाली को देखकर वह कहता है—यह क्या? ऐसा सोचकर वह विचलित हो जाता है जिसका कारण है मोहनीय कर्म की अक्षीणता। अथवा भूत शब्द का प्रकृत अर्थ—मूल अर्थ अल्पभूत है। पूर्व में उसे संभावना थी कि पृथ्वी बड़ी है।
तथाऽत्यन्तप्रचुरत्वात् कुन्थूनां कुन्थूराशिभूतां कुन्थुराशित्वप्राप्तां पृथिवीं दृष्ट्वा अत्यन्तविस्मय-दयाभ्यामिति 2,
2. अत्यंत प्रचुर कुंथुजीवों (सूक्ष्मजीवों) को देखकर अत्यंत विस्मय और दया से विचलित होता है।
तथा महतिमहालयं ति महातिमहत् महोरगशरीरं महाऽहितनुं बाह्यद्वीपवर्त्ति योजनसहस्रप्रमाणं दृष्ट्वा विस्मयाद् भयाद्वा 3,
3. महती महालय—अढ़ाई द्वीप से बहिर्वर्ती हजार योजन प्रमाण के महोरगों—सर्पों को देखकर विस्मय अथवा भय से (विचलित होता है।)
तथा देव महर्द्धिकं महाद्युतिकं महानुभागं महाबलं महासौख्यं दृष्ट्वा विस्मयादिति 4, तथा पुरेषु व त्ति नगराद्येकदेशभूतानि, 'प्राकारावृतानि पुराणी' ति प्रसिद्धम्, तेषु पुराणानि चिरन्तनानि, ओरालाइं क्वचित् पाठः तत्र मनोहराणीत्यर्थः, महइमहालयाइं ति विस्तीर्णत्वेन महानिधानानीति महामूल्यरत्नादिमत्त्वेन, प्रहीणाः स्वामिनो येषां तानि तथा, तथा प्रहीणाः सेक्तारः सेचकास्तेष्वेवोपर्युपरि धनप्रक्षेपकाः पुत्रादयो येषां तानि तथा, अथवा प्रहीणाः सेतवः तदभिज्ञानभूताः पालयस्तन्मार्गा वाऽतिचिरन्तनतया प्रतिजागरकाभावेन च येषां तानि प्रहीणसेतुकानि, किं बहुना?, निधायकानां यानि गोत्रागाराणि कुलगृहाणि तान्यपि प्रहीणानि येषाम्। अथवा तेषामेव गोत्राणि नामान्याकाराश्च आकृतयस्ते प्रहीणा येषां तानि प्रहीणगोत्रागाराणि प्रहीणगोत्राकाराणि वा, एवमुच्छन्नस्वामिकादीन्यपि, नवरमिह प्रहीणाः किञ्चत्सत्तावन्तः उच्छन्ना निर्नष्टसत्ताकाः, यानीमानि अनन्तरोक्तविशेषणानि।
4. महर्द्धिक, महान् द्युति, महाबल, महा सौख्यवाले देवों को देखकर विस्मय से (विचलित होता है।) पुर—नगर आदि एक देश भूत, प्राकार से घिरी हुई नगरी प्रसिद्ध है। उनमें दीर्घकाल से (पड़े हुए) ओरालाइं—मनोहर कहीं ऐसा पाठ है। महइमहालयाइं—विस्तीर्ण। महानिधान—महामूल्य रत्नमय। जिनके स्वामी मृत्यु को प्राप्त हो गए हैं, जिनकी पीढ़ियां—पुत्र आदि मृत्यु को प्राप्त हो गई हैं ऐसे उन अथवा सेतवः—जिनके मार्ग प्रायः नष्ट हो चुके हैं वे प्रहीणसेतुक हैं। जिनके नाम और संकेत विस्मृत प्रायः हो चुके हैं वे प्रहीण गोत्राकार हैं। जिनके स्वामी उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके मार्ग उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके नाम और संकेत उच्छिन्न हो चुके हैं, इन अनंतरोक्त विशेषणयुक्त (खजाने को देखकर वह विचलित होता है।)
तथा ग्रामादिषु यानि, तत्र करादिगम्यो ग्रामः, आगत्य कुर्वन्ति यत्र स आकारो लोहाद्युत्पत्तिभूमिरिति, नास्मिन् करोऽस्तीति नकरम्, धूलीप्राकारोपेतं खेटम्, कुनगरं कर्ब्बटम्, सर्वतोऽर्द्धयोजनात् परेण स्थितग्रामं मडम्बम्, यस्य जलस्थलपथावुभावपि तद् द्रोणमुखम्, यत्र जलपथ-स्थलपथयोरन्यतरेण पर्याहारप्रवेशस्तत् पत्तनम्, तीर्थस्थानमाश्रमः, यत्र पर्वतनितम्बादिदुर्गे परचक्रभयेन रक्षार्थं धान्यादीनि वहन्ति स संवाहः, यत्र प्रभूतानां भाण्डानां प्रवेशः स संनिवेशः, तथा शृङ्गाटकं त्रिकोणं रथ्यान्तरं स्थापना 0, त्रिकं यत्र रथ्यानां त्रयं मिलति , चतुष्कं यत्र रथ्याचतुष्टयम् +, चत्वरं रथ्याष्टकमध्यम् 0, चतुर्मुखं देवकुलादि, महापथो राजमार्गः, पथो रथ्यामात्रम्, एवंभूतेषु वा स्थानेषु, नगरनिर्द्धमनेषु तत्क्षालेषु, तथा अगारशब्दसम्बन्धात् श्मशानागारं पितृवनगृहम्, शून्यागारं प्रतीतम्, तथा गृहशब्दसम्बन्धात् गिरिगृहं पर्वतोपरि गृहम्, कन्दरगृहं गिरिगुहा गिरिकन्दरं वा, शान्तिगृहं यत्र राज्ञां शान्तिकर्म होमादि क्रियते, शैलगृहं पर्वतमुत्कीर्य यत् कृतम्, उपस्थानगृहम् आस्थानमण्डपोऽथवा शैलोपस्थानगृहं पाषाणमण्डपः, भवनगृहं यत्र कुटुम्बिनो वास्तव्या भवन्तीति, अथवा शान्त्यादिविशेषितानि भवनानि गृहाणि च, तत्र भवनं चतुःशालादि, गृहं तु अपवरकादिमात्रम्, तेषु सन्निक्षिप्तानि न्यस्तानि दृष्ट्वा क्षुभ्येद् अदृष्टपूर्वतया विस्मयाल्लोभाद्वेति, इच्चेएहीत्यादि निगमनमिति।
ग्राम, आकर, नकर (नगर) खेट, कर्बट, मडंब, द्रोणमुख, पत्तन, आश्रम, संवाह, सन्निवेश1, श्ृंगाटक—तीन रास्तों का मध्यभाग, त्रिक—जहां तीन रास्ते मिलते हों। चतुष्क—चार मार्गों का मध्यभाग—चतुष्कोण भूभाग, चत्वर1—आठ रास्तों का मध्यभाग। चतुर्मुख—देवकुल आदि का मार्ग, महापथ—राजमार्ग, पथ-मार्ग, नगरनिर्धमन—नगर के नालों में, अगार शब्द से संबंध होने से श्मशानागार (श्मशान), गृह शब्द से संबंध होने से गिरिगृह—पर्वत पर अवस्थित घर, कंदर गृह—गिरिगुफा अथवा गिरिकंदरा, शांतिगृह—जहां राजा आदि के द्वारा होम करवाया जाता है। शैल गृह—पर्वत को कुरेदकर जो घर बनाया जाता है, उपस्थानगृह—सभा मंडप अथवा पाषाणमंडप, भवनगृह—कुटुम्बीजनों के रहने का स्थान, अथवा शांति आदि से विशेषित भवन व गृह आदि, भवन—जिसमें चारों ओर शाला होती है, गृह—जिसमें कक्ष आदि हैं उनमें संनिक्षिप्त (रखे हुए) धन को देखकर विस्मय अथवा लोभ से (अवधिज्ञान) विचलित होता है। 'इच्चेएहि इत्यादि' यह निगमन है।
केवलज्ञानदर्शनं तु न स्कभ्नीयात् केवली वा, याथात्म्येन वस्तुदर्शनात् क्षीणमोहनीयत्वेन भय-विस्मय-लोभाद्यभावेन अतिगम्भीरत्वाच्चेति, अत आह—पंचहीत्यादि सुगममिति।
केवलज्ञानदर्शन अथवा केवली विचलित नहीं होता। इसके पांच हेतु हैं—यथार्थ वस्तु दर्शन से, मोहनीय कर्म की क्षीणता से, भय, विस्मय और लोभ आदि का अभाव होने से तथा अतिगंभीर होने से। अतः कहते हैं—पंचहि इत्यादि। यह सुगम है।
सू. 23-31—णेरइयाणं....अट्ठफासा।
(टी.) तथा नारकादिशरीराणि बीभत्सान्युदाराणि च दृष्ट्वाऽपि न केवलदर्शनं स्कभ्नातीति शरीरप्ररूपणाय नेरइयाणमित्यादिसूत्रप्रपञ्चः, गतार्थश्चायम्, नवरं पञ्चवर्णत्वं नारकादिवैमानिकान्तानां शरीरिणां शरीराणां निश्चयनयात्, व्यवहारतस्तु एकवर्णप्राचुर्यात् कृष्णादिप्रतिनियतवर्णतैवेति जाव सुक्किल त्ति। किण्हा नीला लोहित हालिद्दा सुक्किला य, जाव महुर त्ति तित्ता कडुया कसाया अंबिला महुरा य जाव वेमाणियाणं ति चतुर्विंशतिदण्डकसूचा। सरीर त्ति उत्पत्तिसमयादारभ्य प्रतिक्षणमेव शीर्यत इति शरीरम्, ओरालिय त्ति उदारं प्रधानम्, उदारमेवौदारिकम्, प्रधानता चास्य तीर्थकरादिशरीरापेक्षया, न हि ततोऽन्यत् प्रधानतरमस्ति, प्राकृतत्वेन च ओरालियं ति 1, अथवा उरालं नाम विस्तरालं विशालं सातिरेकयोजन-सहस्रप्रमाणत्वादस्य अन्यस्य चावस्थितस्यैवसम्भवात्, उक्तं च—
नारक आदि के बीभत्स एवं विशाल शरीर को देखकर के भी केवल दर्शन विचलित नहीं होता है। अतः शरीर का प्ररूपण करने के लिए 'णेरइयाणं इत्यादि' सूत्र है। इसका अर्थ स्पष्ट है। निश्चय नय की दृष्टि से नैरयिकों से ले वैमानिक देव पर्यंत सभी शरीरधारियों का शरीर पांच वर्णवाला होता है। व्यवहार की दृष्टि से एक वर्ण की प्रधानता होने से कृष्ण आदि प्रतिनियत ही होते हैं यावत् शुक्ल वर्ण पर्यंत—कृष्ण, नील, रक्त, हारिद्र और शुक्ल। तिक्त, कटुक, कषाय, आम्ल और मधुर (ये रस होते हैं।) वैमानिक पर्यंत चौबीस दंडकों का क्रम इसी प्रकार जानना चाहिए। उत्पत्ति समय से जो प्रतिक्षण ही विनष्ट होता है वह शरीर है। ओरालिय—उदार-प्रधान। उदार ही औदारिक है। इसकी प्रधानता तीर्थंकर आदि के शरीर की अपेक्षा है। उसके अतिरिक्त अन्य प्रधानतर नहीं हैं। प्राकृत के कारण 'ओरालिय' है। अथवा उराल का अर्थ है—स्थूल। औदारिक सातिरेक सहस्र योजन प्रमाण और अवस्थित होता है। अन्य शरीर (वैक्रिय आदि) अवस्थित नहीं होते हैं। कहा भी है—
जोयणसहस्समहियं ओहय एगिंदिए तरुगणेसु।
मच्छजुयले सहस्सं उरगेसु य गब्भजाएसु।।
(बृहत्सं. 307)
ओघतः एकेन्द्रिय वनस्पतिकाय की अवगाहना हजार योजन से कुछ अधिक होती है। (यह समुद्रादि गत पद्मनाल आदि का शरीर प्रमाण है।) गर्भज उर परिसर्प तथा सम्मूर्च्छिम मत्स्य (जलचर) की अवगाहना हजार योजन है।
वैक्रियस्य लक्षप्रमाणत्वेऽप्यनवस्थितत्वात्, तदेव ओरालिकम् 2, अथवा उरलमल्पप्रदेशोपचितत्वाद् बृहत्त्वाच्च भिण्डवदिति, तदेव ओरालिकम् निपातनात् 3, अथवा ओरालं मांसा-ऽस्थि-स्नाय्वाद्यवबद्धम्, तदेव ओरालिकमिति 4, उक्तं च—
वैक्रिय शरीर लाख योजन प्रमाण होने पर भी अनवस्थित होता है। इसलिए औदारिक शरीर को विशाल कहा है। अथवा अल्प प्रदेश उपचित और वृहद् से भिण्ड की तरह है। वही निपात से ओरालिक है। ओराल का अर्थ है मांस, अस्थि तथा स्नायु से बद्ध जो (शरीर) है वह ओरालिक (औदारिक) है। कहा भी है—
तत्थोदार मुरालं उरलं ओरालमहव विन्नेयं।
ओदारियं ति पढमं पडुच्च तित्थेसरसरीरं।।
उदार, उराल, उरल अथवा ओराल (इन्हें पर्यायवाची) जानना चाहिए। तीर्थंकर शरीर की अपेक्षा औदारिक शरीर को प्रथम कहा गया है।
भन्नइ य तहोरालं वित्थरवंतं वणस्सतिं पप्प।
पगईए नत्थि अन्नं एद्दहमेत्तं विसालं ति।।
विस्तारवाली वनस्पति की अपेक्षा इसे उराल कहा जाता है। निसर्गतः इससे अधिक विशाल और कुछ नहीं होता है।
उरलं थेवपदेसोवचियं पि महल्लां जहा भिंडं।
मंसट्ठिण्हारुबद्धं ओरालं समयपरिभासा।।
( )
अल्प प्रदेशोपचित होने पर भी भिण्ड की तरह विशाल उरल है। मांस, अस्थि और स्नायु बद्ध औदारिक शरीर की यह आगमिक परिभाषा है।
वेउव्विय त्ति विविधा विशिष्टा वा क्रिया विक्रिया, तस्यां भवं वैक्रियम्, उक्तं च—
वेउव्विय—विविध अथवा विशिष्ट प्रकार की क्रिया विक्रिया है। कहा है—
विविहा व विसिट्ठा वा किरिया
विक्किरिय तीएं जं भवं तमिह।
वेउव्वियं तयं पुण नारग-देवाण पगतीए।।
( )
विविध अथवा विशिष्ट क्रिया विक्रिया है। उससे होनेवाला शरीर वैक्रिय है। यह नारकी और देवों में निसर्गतः होता है।
विविधं विशिष्टं वा कुर्वन्ति तदिति वैकुर्विकमिति वा। आहारए त्ति तथाविधकार्योत्पत्तौ चतुर्द्दशपूर्वविदा योगबलेनाऽऽह्रियत इत्याहारकम्, उक्तं च—
विशिष्ट कार्यवश श्रुतकेवली के द्वारा विशिष्ट लब्धि से जिस शरीर का आहरण किया जाता है, वह आहारक शरीर है।
कज्जम्मि समुप्पन्ने सुयकेवलिणा विसिट्ठलद्धीए।
जं एत्थं आहरिज्जइ भणंति आहारगं तं तु।।
( )
कार्याणि चामूनि—
और कार्य ये हैं—
पाणिदयरिद्धिसंदरिसणत्थमत्थोवगहणहेउं वा।
संसयवोच्छेयत्थं गमणं जिणपायमूलम्मि।।
( )
प्राणीदया, ॠद्धिदर्शन, अर्थावगाहन, हेतु अथवा संशय छेद के लिए जिनेश्वर के चरणों में आहारक शरीर उपस्थित होता है।
कार्यसमाप्तौ पुनर्मुच्यते याचितोपकरणवदिति। तेयए त्ति तेजसो भावस्तैजसम्, उष्मादिलिङ्गसिद्धम्, उक्तं च—
कार्य की समाप्ति पर याचित उपकरण की तरह पुनः उसे छोड़ दिया जाता है। तेज का भाव तैजस् है। उष्मा आदि लक्षणों से यह सिद्ध है। कहा है—
सव्वस्स उम्हसिद्धं रसादिआहारपागजणगं च।
तेयगलद्धिनिमित्तं च तेयगं होइ नायव्वं।।
( )
सर्व उष्मासिद्ध, रस आदि आहार पाक जनक और तैजस लब्धि का निमित्त तैजस शरीर जानना चाहिए।
कम्मए त्ति कर्म्मणो विकारः कार्म्मणम्, सकलशरीरकारणमिति, उक्तं च—
कर्म का विकार कार्मण शरीर है। यह सकल शरीरों का कारण है। कहा है—
कम्मविगारो कम्मणमट्ठविहविचित्तकम्मनिप्फन्नं।
सव्वेसिं सरीराणं कारणभूयं मुणेयव्वं।।
( )
कर्म का विकार, अष्टविध विचित्र कर्मों से निष्पन्न, सभी शरीरों का कारण कार्मण शरीर जानना चाहिए।
औदारिकादिक्रमश्च यथोत्तरं सूक्ष्मत्वात् प्रदेश-बाहुल्याच्चेति। तथा सर्वाण्यपि बादरबोन्दिधराणि पर्याप्तकत्वेन स्थूराकारधारीणि कलेवराणि शरीराणि मनुष्यादीनां पञ्चादिवर्णादीन्यवयवभेदेनेति, अक्षि-गोलकादिषु तथैवोपलब्धेः। दोगंध त्ति सुरभिदुरभिभेदात्, अट्ठफास त्ति कठिन-मृदु-शीतोष्ण-गुरु-लघु-स्निग्ध-रूक्षभेदादिति, अबादरबोन्दिधराणि तु न नियतवर्णादि-व्यपदेश्यानि, अपर्याप्तत्वेनावयवविभागाभावादिति।
औदारिक आदि का क्रम यथोत्तर सूक्ष्म और प्रदेश बाहुल्य की अपेक्षा है। बादर स्थूलाकार शरीर को धारण करनेवाले सभी मनुष्य आदि के शरीर से अवयव भेद से पांच वर्ण आदि युक्त होते हैं। क्योंकि अक्षि गोलक आदि में वे उसी प्रकार उपलब्ध होते हैं। गंध सुरभि और दुरभि के भेद से दो प्रकार की है। कठिन, मृदु, शीत, उष्ण, गुरु, लघु, स्निग्ध, रूक्ष के भेद से स्पर्श आठ प्रकार के हैं। सूक्ष्म शरीर धारण करनेवालों के नियत वर्ण आदि व्यपदिष्ट नहीं होते हैं। क्योंकि अपर्याप्त अवस्था में उनके अवयवों के विभाग का अभाव होता है।
सू. 32-43. पंचहिं....अकंडूयए।
(टी.) अनन्तरं शरीराणि प्ररूपितानीति शरीरि-विशेषगतान् धर्मविशेषान् पंचहिं ठाणेहीत्यादिना-ऽऽर्जवसूत्रान्तेन ग्रन्थेन दर्शयति, सुगमश्चायम्, नवरं पञ्चसु स्थानकेषु आख्यानादिक्रियाविशेषलक्षणेषु पुरिमा भरतैरावतेषु चतुर्विंशतेरादिमास्ते च पश्चिमकाश्च चरमाः पुरिम-पश्चिमकास्तेषां जिनानाम् अर्हतां दुग्गमं ति दुःखेन गम्यत इति दुर्गमम्, भावसाधनोऽयं कृच्छ्रवृत्तिरित्यर्थः, तद् भवति विनेयानामृजुजडत्वेन वक्रजडत्वेन च, तानि चेमानि तद्यथेत्यादि, इह चाख्यानं विभजनं दर्शनं तितिक्षणमनुचरणं चेत्येवं वक्तव्येऽपि येषु स्थानेषु कृच्छ्रवृत्तिर्भवति तानि तद्योगात् कृच्छ्रवृत्तीन्येवोच्यन्ते इति कृच्छ्रवृत्ति-द्योतकदुःशब्दविशेषितानि कर्मसाधनशब्दाभिधेया-न्याख्यानादीनि विचित्रत्वाच्छब्दप्रवृत्तेराह। दुआइक्ख-मित्यादि, तत्र दुराख्येयं कृच्छ्राख्येयं वस्तुतत्त्वम्।
अनंतर सूत्र में शरीर का कथन किया गया। अतः शरीर विशेषगत धर्मविशेष को 'पंचहिं ठाणेहिं', इस सूत्र से आर्जव सूत्र तक के सूत्रों से बतलाते हैं। ये सुगम हैं। पंच स्थान में अर्थात् आख्यान आदि क्रियाविशेष लक्षण पांच स्थान भरत-ऐरावत क्षेत्र में प्रथम एवं अंतिम अर्हत् (तीर्थंकर) के शासन में दुर्गम हैं अर्थात् दुःखपूर्वक गम्य होते हैं। यह शिष्यों के ॠजुजड़ एवं वक्रजड़ होने से होता है। वे इस प्रकार हैं—यहां आख्यान, विभाग, निदर्शन, तितिक्षण और आचरण कहने से जिन स्थानों से कठिनाई पूर्वक वृत्ति होती है उनके योग से कठिन वृत्ति कहे जाते हैं। अतः कठिनाई का सूचक 'दुः' शब्द दिया गया है। कर्म साधन शब्द से अभिधेय आख्यान आदि शब्दों की प्रवृत्ति का कथन करते हैं। वस्तु तत्त्व का कठिनता से आख्यान करना दुराख्येय है।
विनेयानां महावचनाटोपप्रबोध्यत्वेन भगवतामाया-सोत्पत्तेरित्येवमाख्याने कृच्छ्रवृत्तिरुक्ता, एवं विभजनादिष्वपि भावनीया, तथा आख्यातेऽपि तत्र दुर्विभजं कष्टविभजनीयम्, ॠजुजडत्वादेरेव तद् भवतीति दुःशकं शिष्याणां वस्तुतत्त्वस्य विभागेनावस्थापनमित्यर्थः, दुर्विभवमित्यत्र पाठान्तरे दुर्विभाव्यं दुःशका विभावना कर्त्तुं तस्येत्यर्थः, तथा दुप्पस्सं ति दुःखेन दर्श्यते इति दुर्दर्शम् उपपत्तिभिर्दुःशकं शिष्याणां प्रतीतावारोपयितुं तत्त्वमिति भावः, दुतितिक्खं ति दुःखेन तितिक्ष्यते सह्यते इति दुस्तितिक्षं परीषहादि, दुःशकं परीषहादिकमुत्पन्नं तितिक्षयितुम्, शिष्यं तत् प्रति क्षमां कारयितुमिति भाव इति, दुरणुचरं ति दुःखेनानुचर्यते अनुष्ठीयत इति दुरनुचरमन्तर्भूतकारितार्थत्वेन दुःशकमनुष्ठापयितुमित्यर्थः, अथवा तेषां तीर्थे दुराख्येयं दुर्व्विभजमाचार्यादीनां वस्तुतत्त्वं शिष्यान् प्रति।
शिष्यों को महावचन विस्तार से समझाए जाने के कारण भगवान के द्वारा प्रयत्न विशेष से कथन किया जाए वह आख्यान में कष्टवृत्ति कही गई है। इसी प्रकार विभाग आदि भावनीय हैं। आख्यात होने पर भी (अपेक्षा दृष्टि से) उसका विभाग कठिन है। यह ॠजु-जड़ होने से ही होता है। दुःशक्य शिष्यों को वस्तु तत्त्व विभाग द्वारा ही समझाया जाता है। 'दुर्विभव' ऐसा पाठान्तर है। जिसका निर्णय करना कठिन है वह दुर्विभाव्य है। जिसे कठिनाई से देखा जाता है वह दुर्दश है। शिष्यों के लिए उपपत्ति से प्रतीति दुष्कर है। जिसे कठिनाई से सहन किया जाता है वह दुस्तितिक्ष परीषह आदि है। उत्पन्न परीषह को सहन करना दुःशक्य है। परीषहों को शिष्यों से सहन करवाना, ऐसा तात्पर्यार्थ है। जिसका कठिनाई से आचरण किया जाता है वह दुरनुचर है। अंतर्भूत अर्थ की दृष्टि से उसका अनुष्ठान कठिन है। अथवा प्रथम और चरम तीर्थंकर के शासन में आचार्य आदि के लिए वस्तु तत्त्व को समझना और उसका विभाग करना कठिन होता है।
आत्मनापि दुर्दृशं दुस्तितिक्षं दुरनुचरमित्येवं कारितार्थं विमुच्य व्याख्येयम्, तेषामपि ॠजु-जडादित्वादिति।
स्वयं उनके लिए भी तत्त्व का निदर्शन, परीषहों को सहना तथा धर्म का आचरण कठिन होता है यह कारितार्थ को छोड़कर व्याख्येय है। क्योंकि वे भी ॠजु-जड़ होते हैं।
मध्यमानां तु सुगमम् अकृच्छ्रवृत्तिः, तद्विनेयानामृजु-प्रज्ञत्वेनाल्पप्रयत्नेनैव बोधनीयत्वाद् विहितानुष्ठाने सुखप्रवर्त्तनीयत्वाच्चेति, शेषं पूर्ववत्, नवरमकृच्छ्रार्थ-विशिष्टता आख्यानादीनां वाच्या, तथा सुरनुचरं ति रेफः प्राकृतत्वादिति।
मध्यम बाईस तीर्थंकरों के शासन में यह सुगम है क्योंकि उनके शिष्य ॠजु-प्राज्ञ होते हैं। वे अल्प प्रयत्न से बोधनीय हैं तथा विहित अनुष्ठान को सहज करनेवाले हैं। शेष पूर्ववत् है। केवल वहां आख्यान आदि की अकष्टपूर्ण विशिष्टता वाच्य है। 'सुरनुचर' में रेफ प्राकृत शैली के कारण है।
नित्यं सदा वर्णितानि फलतः, कीर्त्तितानि संशब्दितानि नामतः, बुइयाइं ति व्यक्तवाचोक्तानि स्वरूपतः, प्रशस्तानि प्रशंसितानि श्लाघितानि शंसु स्तुतौ (पा.धा. 728) इति वचनात्, अभ्यनुज्ञातानि कर्त्तव्यतया अनुमतानि भवन्तीति, अयं च सूत्रोत्क्षेपः प्रतिसूत्रं वैयावृत्यसूत्रं यावद् दृश्य इति, तत्र क्षान्त्यादयः क्रोध-लोभ-माया-माननिग्रहाः तथा लाघवमुपकरणतो गौरवत्रयत्यागतश्चेति, तथाऽन्यानि पञ्च, सद्भ्यो हितं सत्यम् अनलीकम्, तच्चतुर्विधम्, यतोऽवाचि—
नित्यम्—सदा, फलतः वर्णित, नामतः कीर्तित, स्वरूपतः व्यक्त, प्रशंसित हैं। प्रशंसित—शंसु—स्तुतौ धातुवचन से निष्पन्न है। अभ्यनुज्ञात—कर्त्तव्य बुद्धि से जो अनुभव होते हैं। इस सूत्र का उत्क्षेप प्रतिसूत्र वैयावृत्त्य सूत्र पर्यंत द्रष्टव्य है। क्षांति आदि अर्थात् क्रोध, लोभ, मान और माया का निग्रह तथा उपकरण की अल्पता और गौरव त्रय के त्याग से लाघव (ये पांच) है और अन्य पांच हैं। सज्जनों के लिए हितकर अनलीक—सत्य है। वह चार प्रकार का है जैसा कि कहा गया है—
अविसंवादनयोगः कायमनोवागजिह्मता चैव।
सत्यं चतुर्विधं तच्च जिनवरमतेऽस्ति नान्यत्र।।
(प्रशम. 174)
अविसंवादन योग, काय, मन और वाणी की अवक्रता—जिनवर मत में यह चार प्रकार का सत्य है। अन्यत्र वैसा नहीं है।
तथा संयमनं संंयमो हिंसादिनिवृत्तिः, स च सप्तदशविधः, तदुक्तम्—
संयम—हिंसा आदि से निवृत्ति। वह सतरह प्रकार का है, जैसा कहा है—
पुढवि-दग-अगणि-मारुय-
वणप्पफइ-बितिचउपणिंदि-अज्जीवे।
पेहोपेहपमज्जणपरिट्ठवणमणोवईकाए।।
(दनि. 46)
पृथ्वी संयम, पानी संयम, अग्नि संयम, वायु संयम, वनस्पति संयम, द्वीन्द्रिय संयम, त्रीन्द्रिय संयम, चतुरिन्द्रिय संयम, अजीव (उपकरण) संयम, प्रेक्षा संयम, उपेक्षा संयम, प्रमार्जन संयम, मन संयम, वचन संयम और काय संयम।
अथवा—
अथवा—
पञ्चाश्रवाद्विरमणं पञ्चेन्द्रियनिग्रहः कषायजयः।
दण्डत्रयविरतिश्चेति संयमः सप्तदशभेदः।।
(प्रशम. 172)
पांच आश्रव विरमण, पांच इन्द्रिय निग्रह, कषाय विजय, त्रिदंडविरति—यह सतरह प्रकार का संयम है।
तथा तप्यतेऽनेनेति तपः, यतोऽभ्यधायि—
जिससे तपा जाता है वह तप है। क्योंकि कहा है—
रस-रुधिर-मांस-मेदो-ऽस्थि-
मज्ज-शुक्राण्यनेन तप्यन्ते।
कर्माणि वाऽशुभानीत्यतस्तपो नाम नैरुक्तम्।।
( )
जिससे रस, रुधिर, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा और शुक्र तपते हैं अथवा अशुभ कर्म जिससे तपते हैं वह निरुक्त से तप है।
तच्च द्वादशधा, यथाऽऽह—
वह बारह प्रकार का है जैसा कि कहा है—
अणसणमूणोयरिया वित्तीसंखेवणं रसच्चाओ।
कायकिलेसो संलीणया य बज्झो तवो होइ।।
पायच्छित्तं विणओ वेयावच्चं तहेव सज्झाओ।
झाणं उस्सग्गो वि य अब्भिंतरओ तवो होइ।।
(दनि. 47,48)
बाह्य तप के छह प्रकार हैं—अनशन, ऊनोदरी, वृत्तिसंक्षेप, रस-परित्याग, कायक्लेश और प्रतिसंलीनता। आभ्यंतर तप के छह प्रकार हैं—प्रायश्चित्त, विनय, वैयावृत्त्य, स्वाध्याय, ध्यान और व्युत्सर्ग।
चियाए त्ति त्यजनं त्यागः, संविग्नैकसम्भोगिकानां भक्तादिदानमित्यर्थः, गाथे चात्र—
चियाए—छोड़ना त्याग है। संविग्न सांभोजिकों को भक्त आदि देना त्याग है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
तो कयपच्चक्खाणो आयरियगिलाणबालवुड्ढाणं।
देज्जाऽसणाइ संते लाभे कयवीरियायारो।।
स्वयं के प्रत्याख्यान होने पर भी अशन आदि की प्राप्ति होने पर जो आचार्य, बाल और वृद्ध को देता है वह कृतवीर्याचार है।
संविग्गअन्नसंभोइयाण देसिज्ज सड्ढगकुलानि।
अतरंतो वा संभोइयाण देसे जहसमाही।।
(पञ्चव. 537,538, पञ्चा. 5/40,41)
संविग्न से अन्य संभोगिकों को भी श्रावककुल दिखाए। सांभोगिकों को लाकर देने में समर्थ न हो तो यथा सामर्थ्य उन्हें भी घर दिखाएं।।
ब्रह्मचर्ये मैथुनविरमणे तेन वा वासो ब्रह्मचर्यवास इत्येष पूर्वोक्तैः सह दशविधःश्रमणधर्म्म इति, अन्यत्र त्वयमेवमुक्तः—
ब्रह्मचर्य—मैथुन विरमण, उसमें वास ब्रह्मचर्यवास है। पूर्वोक्त दशविध श्रमणधर्म में इसका कथन किया गया है। अन्यत्र इस प्रकार कहा है—
खंती य मद्दवऽपज्जव मुत्ती तवसंजमे य बोद्धव्वे।
सच्चं सोयं आकिंचणं च बंभं च जइधम्मो।।
(पञ्चा. 11/19)
क्षमा, मार्दव, आर्जव, मुक्ति, तप, संयम, सत्य, शौच, अकिंचनता और ब्रह्मचर्य ये यतिधर्म जानने चाहिए।
इतश्च साधुधर्म्मभेदस्य बाह्यतपोविशेषस्य वृत्तिसङ्क्षेपाभिधानस्य भेदाः उक्खित्तचरए इत्यादिना अभिधीयन्ते, तत्र उत्क्षिप्तं स्वप्रयोजनाय पाकभाजनादुद्धृतं तदर्थमभिग्रहविशेषाच्चरति तद्गवेषणाय गच्छतीत्युत्क्षिप्त-चरकः, एवं सर्वत्र, नवरं निक्षिप्तम् अनुद्धृतम्, अन्ते भवमान्तं भुक्तावशेष वल्लादि, प्रकृष्टमान्तं प्रान्तं तदेव पर्युषितम्, रूक्षं निःस्नेहमिति, इह च भावप्रत्ययप्रधानत्वेन उत्क्षिप्तचरकत्वमित्यादि द्रष्टव्यमेवमुत्तरत्रापि भावप्रधानता दृश्या, इह चाद्यौ भावाभिग्रहावितरे द्रव्याभिग्रहाः, यतोऽभाणि—
साधु धर्म के बाह्य तप विशेष वृत्तिसंक्षेप के भेदों को उत्क्षिप्तचरक आदि से कहा है। उत्क्षिप्त—अपने प्रयोजन से पाकभाजन से बाहर निकाला हुए भक्त आदि और उसी प्रकार के भक्त आदि की अभिग्रह पूर्वक जो गवेषणा करता है, वह उत्क्षिप्त चरक है। इसी प्रकार सर्वत्र है। निक्षिप्त—पाक पात्र में स्थित। आंत—अंत में होने वाला बचा-खुचा भोजन चना आदि। प्रांत—प्रकृष्ट अंत, वही बासी भोजन प्रांत है। रूक्ष—रूखा भोजन। यहां भाव प्रत्यय की प्रधानता से उत्क्षिप्तचरकत्व आदि द्रष्टव्य हैं। इसी प्रकार बाद में भी भाव प्रधानता द्रष्टव्य है। यहां पहले दो भाव अभिग्रह हैं। अन्य द्रव्य अभिग्रह हैं, जैसा कि कहा है—
उक्खित्तमाइचरगा भावजुया खलु अभिग्गहा होंति।
गायंतो य रुयंतो जं देइ निसण्णमाई वा।।
(पञ्चव. 303)
उत्क्षिप्तचरक आदि भाव अभिग्रह है। इसी प्रकार गाता हुआ, रुदन करता हुआ, बैठा हुआ आदि जो देता है वह भाव अभिग्रह है।
तथा—
तथा—
लेवडमलेवडं वा असुगं दव्वं व अज्ज घेच्छामि।
असुगेण उ दव्वेणं अह दव्वाभिग्गहो नामं।।
(पञ्चव. 298)
मैं आज लेपकृत अथवा अलेपकृत अमुक द्रव्य को ग्रहण करूंगा—इस प्रकार अमुक द्रव्य पुरस्सर कथन करना द्रव्य अभिग्रह है।
एवमन्यत्रापि विशेष ऊह्य इति। अज्ञातः अनुपदर्शितस्वाजन्यर्द्धिमत्प्रव्रजितादिभावः सन् चरति भिक्षार्थमटतीत्यज्ञातचरकः, तथा अन्नगिलायचरए त्ति अन्नग्लानको दोषान्नभुगिति भगवतीटीपनके उक्तः, एवंविधः सन्, अथवा अन्नं विना ग्लायकः, समुत्पन्नवेदनादिकारण एवेत्यर्थः, अन्यस्मै वा ग्लायकाय भोजनार्थं चरतीति अन्नग्लानकचरकोऽन्नग्लायक-चरकोऽन्यग्लायकचरको वा, क्वचित् पाठः अन्नवेल त्ति, तत्राऽन्यस्यां भोजनकालापेक्षयाऽऽद्यवसानरूपायां वेलायां समये चरतीत्यादि दृश्यम्, अयं च कालाभिग्रह इति। तथा मौनं मौनव्रतं तेन चरति मौनचरकः, तथा संसृष्टेन खरण्टितेनेत्यर्थो हस्त-भाजनादिना दीयमानं कल्पिकं कल्पवत् कल्पनीयमुचितमभिग्रहविशेषाद्भक्तादि यस्य स संसृष्टकल्पिकः, तथा तज्जातेन देयद्रव्यप्रकारेण यत् संसृष्टं हस्तादि तेन दीयमानं कल्पिकं यस्येति विग्रह इति, उपनिधीयत इत्युपनिधिः प्रत्यासन्नं यद्यथाकथाञ्चिदानीतम्, तेन चरति, तद्ग्रहणायेत्यर्थः इत्यौपनिधिकः, उपनिहितमेव वा यस्य ग्रहणविषयतयाऽस्ति स प्रज्ञादेराकृतिगणत्वेन मत्वर्थीयाण्प्रत्यये औपनिहित इति, तथा शुद्धा अनतिचारा एषणा शङ्कितादिदोषवर्जनरूपा संसट्ठमसंसट्ठे ( ) त्यादिसप्तप्रकारा अन्यतरा वा, तया चरतीत्युत्तरपदवृद्ध्या शुद्धैषणिकः, सङ्ख्याप्रधानाः परिमिता एव दत्तयः सकृद्भक्तादिक्षेपलक्षणा ग्राह्याः यस्य स सङ्ख्यादत्तिकः, दत्तिलक्षण श्लोकोऽत्र—
इसी प्रकार अन्य भी विशेष रूप से विमर्शनीय है। अज्ञात—अपने जाति, कुल आदि को बतलाए बिना भिक्षा के लिए जानेवाला अज्ञातचरक है। अन्नग्लायचरक—बासी अन्न खानेवाला, ऐसा भगवती टिप्पण में कहा गया है। अन्न ग्लायकचरक—अन्न के बिना ग्लान हो भूख की वेदना से पीड़ित हो खानेवाला अथवा ग्लान व्यक्ति के लिए भोजन की गवेषणा करनेवाला अन्नग्लानकचरक, अन्नग्लायकचरक अथवा अन्यग्लायकचरक है। कहीं 'अन्नवेल' ऐसा पाठ भी है। वहां भोजन की बेला के समाप्त होने पर जो भोजन के लिए जाता है ऐसा द्रष्टव्य है। यह काल अभिग्रह है। मौनचरक—मौन व्रत के साथ भोजन के लिए जानेवाला। संसृष्ट कल्पिक—भरे हुए हाथ, पात्र आदि से दी जानेवाली (भिक्षा) अभिग्रह विशेष से जो भोजन ग्रहण करता है वह संसृष्टकल्पिक है। देय द्रव्य से संसृष्ट हाथ आदि से जो दी जानेवाली वह कल्पिक है, ऐसा विग्रह है। जो रखा जाता है, वह उपनिधि है। प्रत्यासन्न—कहीं से लाकर रखा हुआ, उसे जो ग्रहण करता वह औपनिधिक—पास में रखा भोजन औपनिधिक है अथवा जो उपपनिहित हो वह औपनिहित है। 'प्रज्ञादेराकृति गणत्वेन'—इस सूत्र से मत्वर्थ में याण् प्रत्यय होने से औपनिहित निष्पन्न है। शुद्धा—अतिचार रहित। एषणा—शंकित आदि दोष रहित। संसृष्ट, असंसृष्ट.... आदि सात प्रकार में से अथवा अन्य कोई प्रकारवाली भिक्षा करनेवाला। उत्तरपद में वृद्धि होने से शुद्धैषणिक शब्द निष्पन्न है। जिसे संख्या प्रधान परिमित दत्तीवाला ही एक, दो भक्त आदि भोजन ग्राह्य है, वह संख्यादत्तिक है। दत्ती लक्षण श्लोक इस प्रकार हैं—
दत्ती उ जत्तिए वारे खिवई होंति तत्तिया।
अवोच्छिन्नणिवायाओ दत्ती होइ दवेतरा।।
( )
जितनी बार दिया जाता है (प्रक्षिप्त किया जाता है) वह उतनी दत्ति होती है। अव्यवच्छिन्न निपात से दत्ती होती है।
तथा दृष्टस्यैव भक्तादेर्लाभस्तेन चरतीति तथैव दृष्टलाभिकः, पृष्टस्यैव 'साधो! दीयते ते'? इत्येवं यो लाभस्तेन चरतीति प्राग्वत् पृष्टलाभिकः, आचाम्लं समयप्रसिद्धम्, तेन चरतीत्याचाम्लिकः, निर्गतो घृतादिविकृतिभ्यो यः स निर्व्विकृतिकः, पुरिमार्द्धं पूर्वाह्णलक्षणं प्रत्याख्यानविशेषोऽस्तियस्य स तथा, परिमितो द्रव्यादिपरिमाणतः पिण्डपातो भक्तादिलाभो यस्यास्ति स परिमितपिण्डपातिकः, भिन्नस्यैव स्फोटितस्यैव पिण्डस्य सक्तुकादिसम्बन्धिनः पातो लाभो यस्यास्ति स भिन्नपिण्डपातिकः।
दृष्ट ही भक्त आदि को जो लेता है वह दृष्टलाभिक है। 'साधु! क्या लोगे'—इस प्रकार पूछे जाने पर ही जो भिक्षा लेता है वह पृष्ठलाभिक है। आचाम्ल—शास्त्र प्रसिद्ध है। ओदन, कुल्माष आदि एक अन्न को ग्रहण करने वाला आचाम्लिक है। घृत आदि का त्याग करनेवाला निर्विकृतिक है। दिन के पूर्वार्द्ध में भोजन नहीं करनेवाला पुरिमार्द्ध है। परिमित द्रव्यों की भिक्षा लेने वाला परिमितपिंडपातिक है। टुकड़े किए हुए भोजन को लेनेवाला भिन्नपिंडपातिक है।
ग्रहणानन्तरमभ्यवहरणं भवतीत्य एतदुच्यते—अरसं हिङ्ग्वादिभिरसंस्कृतमाहारयतीत्यरसो वाऽऽहारो यस्या-सावरसाहारः, एवं सर्वत्र, नवरं विरसं विगतरसं पुराणधान्यौदनादि, रूक्षं तैलादिवर्जितमिति, तथा अरसेन जीवितुं शीलमाजन्मापि यस्य स तथा, एवमन्यत्रापि।
(गृहस्थ से) ग्रहण करने के बाद भोजन का व्यवहार (आहार) करता है, उसे कहते हैं—हींग आदि असंस्कृत भोजन लेनेवाला अथवा अरस आहार लेनेवाला। इसी प्रकार से सर्वत्र ज्ञातव्य है। विरस—पुराने धान्य, चावल आदि। रूक्ष—तैल आदि से रहित। अरस आहार से ही जीवन पर्यंत रहनेवाला। अन्यत्र भी इसी प्रकार है।
ठाणाइए त्ति स्थानं कायोत्सर्गः, तमतिददाति प्रकरोति अतिगच्छति वेति स्थानातिदः स्थानातिगो वेति।
स्थान—कायोत्सर्ग। उसे जो करता है वह स्थानातिद अथवा स्थानातिग है।
उत्कुटुकासनं पीठादौ पुतालगनेनोपवेशनरूपमभिग्रहतो यस्यास्ति स उत्कुटुकासनिकः।
उत्कटुक—उकडू आसन में बैठने का अभिग्रह जिनको हो वे उत्कटुकासनिक हैं।
तथा प्रतिमया एकरात्रिक्यादिकया कायोत्सर्गविशेषेणैव तिष्ठतीत्येवंशीलो यः स प्रतिमास्थायी।
एक रात्रिकी आदि कायोत्सर्ग विशेष को करने वाला प्रतिमास्थायी है।
वीरासनं भून्यस्तपादस्य सिंहासने उपविष्टस्य तदपनयने या कायावस्था तद्रूपम्, दुष्करं च तदिति, अत एव वीरस्य साहसिकस्यासनमिति वीरासनमुक्तम्, तदस्यास्तीति वीरासनिकः।
वीरासन—सिंहासन पर बैठने से शरीर की जो स्थिति होती है, उसी स्थिति में सिंहासन को निकाल लेने पर जो स्थिति बनती है वह वीरासन है। वह दुष्कर है। वीर—साहसिक का आसन वीरासन कहा गया है। जो इस आसन को करता है वह वीरासनिक है।
तथा निषद्या उपवेशनविशेषः, सा च पञ्चधा, तत्र यस्यां समं पादौ पुतौ च स्पृशतः सा समपादपुता 1, यस्यां तु गोरिव उपवेशनं सा गोनिषद्यिका 2, यत्र पुताभ्यामुपविष्टः सन् एकं पादमुत्पाट्याऽऽस्ते सा हस्तिसुण्डिका 3, पर्यङ्काऽर्धपर्यङ्का च प्रसिद्धा 4-5, निषद्यया चरति नैषद्यिक इति।
निषद्या—बैठना। वह पांच प्रकार का है— समपादपुता—दोनों पैरों और पुतों को छुआकर बैठना। गोनिषिधिका—गाय की तरह बैठना। हस्ती शुण्डिका—एक पैर को ऊपर रखकर पुतों से बैठना। पर्यंक, अर्धपर्यंक आदि प्रसिद्ध हैं। निषद्या से आचरण करनेवाला नैषधिक है।
दण्डस्येवायतिः दीर्घत्वं पादप्रसारणेन यस्य स दण्डायतिकः।
दंडायतिक—दंड की तरह पैर फैलाने से जो विस्तार होता है वह दंडायतिक है।
तथा लगण्डं किल दुःसंस्थितं काष्ठम्, तद्वद् मस्तक-पार्ष्णिकानां भुवि लगनेन पृष्ठस्य चालगनेनेत्यर्थः, यः शेते तथाविधाभिग्रहात् स लगण्डशायी।
लगण्ड—दुःसंस्थानवाला काष्ठ। जिसका मस्तक और पार्ष्णि भूमि से संलग्न हो, शेष शरीर असंलग्न हो, वह लगण्ड है। तथाविध अभिग्रह से जो सोता है वह लगण्डशायी है।
तथा आतापयति आतापनां शीता-ऽऽतपादिसहनरूपां करोतीति आतापकः।
आतापक—जो सर्दी-गर्मी को सहता है वह आतापक है।
तथा न विद्यते प्रावृतं प्रावरणमस्येति अप्रावृतकः। तथा न कण्डूयत इति अकण्डूयकः।
जिसके प्रावृट्—वस्त्र नहीं है वह अप्रावृतक है। अकण्डूयक—जो खुजलाता नहीं है वह अकण्डूयक है।
स्थानातिगः इत्यादिपदानां कल्पभाष्यव्याख्येयम्—
कल्पभाष्य में स्थानातिग आदि की व्याख्या इस प्रकार है—
उद्धट्ठाणं ठाणायतं तु पडिमाउ होंति मासाई।
पंचेव णिसिज्जओ तासि विभासा उ कायव्वा।।
वीरासणं तु सीहासणे व जह मुक्कजण्णुक णिविट्ठो।
दंडे लगंड उवमा आयत खुज्जाय दुण्हं पि।।
(बृभा. 5953,54)
स्थानायत अर्थात् ऊर्ध्वस्थान, प्रतिमास्थायी—मासिक आदि प्रतिमा में स्थित, पांच प्रकार की निषद्याएं। निषद्या का अर्थ है—उपवेशन की विधि, उनकी विभाषा करनी चााहिए। वह इस प्रकार है—निषद्याएं पांच हैं—समपादपुता, गोनिषधिका, हस्ति-शुंडिका, पर्यंका, अर्धपर्यंका। वीरासन अर्थात् सिंहासन पर बैठा हुआ व्यक्ति भूमि पर दोनों पैर टिकाए हुए है, उसके पीछे से सिंहासन निकाल देने पर सिंहासन पर बैठे हुए कि भांति मुक्तजानुक हो निरालंब बैठना। यह दुष्कर होता है, अतः इसको वीरासनिक कहते हैं। दंडासन, लगंडासन—दंडासनिका, लगंडशायिका—इन द्वय में क्रमशः आयत और कुब्जता—दोनों से उपमा करनी चाहिए। दंड की भांति पैरों के प्रसारण से लंबा जो आसन है वह है दंडासन। लगंड का अर्थ है—दुःसंस्थित काष्ठ। उसकी भांति कुब्जता से मस्तिष्क और कोहनी को भूमि पर सटाकर, पीठ को ऊपर उठाकर सोना लगंडशायी है। ये सभी अभिग्रह विशेष रूप से आर्याओं के लिए निषिद्ध हैं।
आयावणा य तिविहा उक्कोसा मज्झिमा जहण्णा य।
उक्कोसा उ णिवण्णा णिसण्ण मज्झा ठिय जहण्णा।।
तिविहा होइ निवण्णा ओमत्थिय पास तइयमुत्ताणा।
(बृभा. 5945,46)
आतापना के तीन प्रकार हैं—उत्कृष्ट, मध्यम और जघन्य। उत्कृष्ट—निप्पन्न, मध्यम—निषण्ण और जघन्य—खड़े रहना है। निप्पन्न आतापना के तीन प्रकार हैं—उत्कृष्ट-उत्कृष्ट, उत्कृष्टमध्यम, उत्कृष्टजघन्य। ओंधे मुंह लेटकर की जानेवाली उत्कृष्ट-उत्कृष्ट। पार्श्वतः लेटकर की जानेवाली उत्कृष्ट-मध्यम, खड़े रह की जानेवाली उत्कृष्ट-जघन्य है।
निषण्णापि त्रिविधा—
निषण्णआतापना तीन प्रकार की है—
गोदुह उक्कुड पलियंकमेस तिविहा य मज्झिमा होइ।
तइया उ हत्थिसोंडगपायसमपाइया चेव।।
( )
गोदोहिका, उत्कटुक और पल्यंक—ये तीनों मध्यम प्रकार की आतापना हैं। खड़े रहकर (ऊर्ध्वस्थान) आतापना के तीन प्रकार हैं—हस्ति शुण्डिका, समपादपुता और एकपादिका।
इयं च निषण्णादिका त्रिविधाऽप्यातापना स्वस्थाने पुनरप्युत्कृष्टादिभेदा ओमंथियादिभेदेनावगन्तव्या। इह च यद्यपि स्थानातिगत्वादीनामातापनायामन्तर्भावस्तथापि प्रधानेतरविवक्षया न पुनरुक्तत्वं मन्तव्यमिति।
यह निषण्णादिक तीन प्रकार की आतापना उत्कृष्ट आदि के भेद से, अवमस्तिका आदि भेद से ज्ञातव्य है। यहां यद्यपि स्थानातिग आदि आतापना में इनका अंतर्भाव है। तथापि प्रधान और अप्रधान की अपेक्षा से इसका कथन पुनरुक्ति नहीं मानना चाहिए।
सू. 44,45. पंचहिं....करेमाणे।
(टी.) तथा महानिर्जरो बृहत्कर्मक्षयकारी, महानिर्जरत्वाच्च महद् आत्यन्तिकं पुनरुद्भवाभावात् पर्यवसानम् अन्तो यस्य स तथा। अगिलाए त्ति अग्लान्या अखिन्नतया बहुमानेनेत्यर्थः।
महानिर्जर—महानिर्जरा होने से बहुत कर्मों का क्षय करनेवाला। महापर्यवसान—जन्म-मरण का आत्यंतिक उच्छेद करनेवाला। अग्लानभाव से अर्थात् अखिन्नता से, बहुमान से।
आचार्यः पञ्चप्रकारः, तद्यथा—प्रव्राजनाचार्यो दिगाचार्यः सूत्रस्य उद्देशनाचार्यः सूत्रस्य समुद्देशनाचार्यो वाचनाचार्यश्चेति, तस्य वैयावृत्यं व्यावृतस्य शुभव्यापारवतो भावः कर्म्म वा वैयावृत्यं भक्तादिभिर्धर्म्मोपग्रहकारि-वस्तुभिरुपग्रहकरणमाचार्य-वैयावृत्यम्, तत् कुर्वाणो विदधदिति, एवमुत्तरपदेष्वपि। नवरमुपाध्यायः सूत्रदाता। स्थविरः स्थिरीकरणात्, अथवा जात्या षष्टिवार्षिकः, पर्यायेण विंशतिवर्षपर्यायः, श्रुतेन समवायधारी। तपस्वी मासक्षपकादिः। ग्लानः अशक्तो व्याध्यादिभिरिति। तथा सेह त्ति शिक्षकोऽभिनवप्रव्रजितः। साधर्मिकः समानधर्मा लिङ्गतः प्रवचनतश्चेति। कुलं चान्द्रादिकं साधुसमुदायविशेषरूपं प्रतीतम्। गणः कुलसमुदायः। सङ्घो गणसमुदाय इत्येवं सूत्रद्वयेन दशविधं वैयावृत्यमाभ्यन्तरतपोभेदभूतं प्रतिपादितमिति। उक्तं च
आचार्य पांच प्रकार के हैं, जैसे—प्रव्राजनाचार्य, दिगाचार्य, सूत्र के उद्देशनाचार्य, सूत्र के समुद्देशनाचार्य और वाचनाचार्य। उनकी वैयावृत्य—शुभ कर्मयुक्त होने का भाव अथवा कर्म वैयावृत्य है। धर्म के उपग्राहक आहार आदि से उपग्रह करना आचार्य वैयावृत्य है। साधक आचार्य की वैयावृत्य करता हुआ महानिर्जरा, महापर्यवसान करता है। इसी प्रकार उत्तरपदों में भी इसे जानना चाहिए। उपाध्याय सूत्रदाता है। स्थविर—संयम में स्थिर करनेवाला स्थविर है। अथवा जातिस्थविर—जिसकी आयु साठ वर्ष से अधिक है।
पर्याय स्थविर—जिसका पर्यायकाल (मुनि जीवन) बीस वर्ष या अधिक है।
ज्ञान स्थविर—जो स्थानांग और समवायांग का धारक है।
तपस्वी—मासखमण आदि तप करनेवाला।
ग्लान—रोग आदि से अशक्त।
शैक्ष—शिक्षा ग्रहण करनेवाला नवदीक्षित।
साधर्मिक—वेश और मान्यता से समानधर्मा।
कुल—एक आचार्य का समुदाय विशेष, यथा—चंद्र आदि कुल।
गण—कुलसमूह।
संघ—गणसमूह।
इस प्रकार आभ्यंतर तप के विभाग दस प्रकार के वैयावृत्य को दो सूत्रों से प्रतिपादित किया गया है। कहा भी है—
आयरिय-उवज्झाए-थेर-तवस्सी-गिलाण-सेहाणं।
साहम्मिय-कुल-गण-संघसंगयं तमिह कायव्वं।।
( )
आचार्य, उपाध्याय, स्थविर, तपस्वी, ग्लान, शैक्ष, साधर्मिक, कुल, गण और संघ का वैयावृत्य करना चाहिए।
सू. 46-47. पंचहिं....भवति।
(टी.) सम्भोगिकम् एकभोजनमण्डलीकादिकं विसम्भोगिकं मण्डलीबाह्यं कुर्वन्नातिक्रामति आज्ञामिति गम्यते, उचितत्वादिति। सक्रियं प्रस्तावादशुभकर्म-बन्धयुक्तं स्थानम् अकृत्यविशेषलक्षणं प्रतिषेविता भवतीत्येकम्, प्रतिषेव्य गुरवे नालोचयति न निवेदयतीति द्वितीयम्, आलोच्य गुरूपदिष्टप्रायश्चित्तं न प्रस्थापयति कर्त्तुं नारभत इति तृतीयम्, प्रस्थाप्य न निर्विशति न समस्तं प्रवेशयत्यथवा निर्वेशः परिभोगः ( ) इति वचनान्न परिभुङ्क्ते नासेवत इत्यर्थः इति चातुर्थम्, यानीमानि सुप्रसिद्धतया प्रत्यक्षाणि स्थविराणां स्थविरकल्पिनां स्थितौ समाचारे प्रकल्प्यानि प्रकल्पनीयानि योग्यानि विशुद्धपिण्ड-शय्यादीनि स्थितिप्रकल्प्यानि, अथवा स्थितिश्च मासकल्पादिका प्रकल्प्यानि च पिण्डादीनि स्थितिप्रकल्प्यानि तानि अइयंचिय अइयंचिय त्ति अत्यच्य अत्यच्य, अतिक्रम्यातिक्रम्येत्यर्थः, प्रतिषेवते तदन्यानीति गम्यते, अथ सङ्घाटकादिः साधुरेवं पर्यालोचयति—यथा नैतत् प्रतिषेवितुमुचितं गुरुर्नौ बाह्यौ करिष्यति, तत्रेतर आह—से इति तदकल्प्यजातं हंदेति कोमलामन्त्रणं वचनं हमित्यकारप्रश्लेषादहं प्रतिषेवामि किं मम स्थविराः गुरवः कष्यिन्ति?, न किञ्चित्तै रुष्टरपि मे कर्त्तुं शक्यते इति बलोपदर्शनं पञ्चममिति।
सांभोजिक—एक मंडली में भोजन करनेवाला। विसांभोजिक—जिसे मंडली से बाहर किया जाए। ऐसा करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है क्योंकि वह उचित है। सक्रिय स्थान—जो अशुभ कर्म का बंधन करनेवाले दोष का सेवन करता है, यह एक विकल्प है। दोष का सेवन कर गुरु के समक्ष उसकी आलोचना नहीं करता है, निवेदन नहीं करता है, यह दूसरा विकल्प है। आलोचना के पश्चात् गुरु के द्वारा दिए प्रायश्चित्त का प्रस्थापन—प्रायश्चित्त प्राप्त तप का प्रारंभ नहीं करता, यह तीसरा विकल्प है। प्रस्थापन कर जो निर्वेश नहीं करता, 'निर्वेशः परिभोगः'—इस वचन से जो आसेवन नहीं करता, यह चतुर्थ विकल्प है। स्थविर कल्पियों की सामाचारी योग्य मर्यादाएं—पिंड विशुद्ध, शय्या आदि जो हैं, वह स्थितिकल्प है। अथवा स्थितिकल्प—मासकल्प आदि हैं। प्रकल्प्य—पिंडैषणा आदि। उनमें से एक के बाद दूसरे का अतिक्रमण करता है। संघाटक आदि के साधु इस प्रकार कहते हैं—यह प्रतिसेवन करना उचित नहीं है। गुरु हमें विसांभोगिक कर देंगे। तब दूसरा कहता है (यहां 'से' का तात्पर्य है वह अकल्पनीय कार्य। 'हंद' आमंत्रण अर्थ में है।) 'वे रुष्ट हो मेरा कुछ भी बिगाड़ नहीं सकते'—इस प्रकार बलप्रदर्शन पांचवां विकल्प है।
पारंचियं ति दशमप्रायश्चितभेदवन्तमपहृतलिङ्गादिक-मित्यर्थः कुर्वन्नातिक्रामति सामायिकमिति गम्यते। कुले चान्द्रादिके वसति, गच्छवासीत्यर्थः, तस्यैव कुलस्य भेदायाऽन्योन्यमधिकरणोत्पादनेनाऽभ्युत्थाता भवति यतत इत्यर्थः इत्येकम्, एवं गणस्यापीति द्वितीयम्, तथा हिंसां वधं साध्वादेः प्रेक्षते गवेषयतीति हिंसाप्रेक्षीति तृतीयम्, हिंसार्थमेवापभ्राजनार्थं वा छिद्राणि प्रमत्तताः प्रेक्षत इति छिद्रप्रेक्षीति चतुर्थम्, अभीक्ष्णमितीह पुनः शब्दार्थः, ततश्चाभीक्ष्णमभीक्ष्णं पुनः पुनरित्यर्थः प्रश्ना अङ्गुष्ठ-कुड्यप्रश्नादयः सावद्यानुष्ठानपृच्छा वा त एवायतनान्यसंयमस्य प्रश्नायतनानि प्रयोक्ता भवति, प्रयुङ्क्त इत्यर्थः इति पञ्चमम्।
पारांचिय का अर्थ है दसवां प्रायश्चित्त वाला जो अपहृत मुनि वेश है। वह ऐसा करता हुआ भी आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। कुल—चंद्र आदि कुल में, वसति—गच्छवासी। उसी कुल में परस्पर कलह करवाकर भेद डालने का प्रयत्न करता है। यह प्रथम विकल्प है। इसी प्रकार गण में भेद डालता है, यह द्वितीय विकल्प है। जो साधु आदि का वध चाहता है वह हिंसाप्रेक्षी है। यह तृतीय विकल्प है। हिंसा के लिए अथवा अपभ्राज के लिए छिद्रों को देखता है वह छिद्रप्रेक्षी है। यह चतुर्थ विकल्प है। अभीक्ष्ण अर्थात् पुनः। अभीक्ष्ण-अभीक्ष्ण अर्थात् पुनः-पुनः। अंगुष्ठ, कुडक आदि प्रश्न विद्या अथवा सावद्य अनुष्ठान की पृच्छा करना—ये असंयम के आयतन हैं उनका प्रयोग प्रश्नायतन है।
सू. 48,49. आयरियउवज्झायस्स....अणापुच्छियचारी।
(टी.) तथा आचार्योपाध्यायस्येति समाहारद्वन्द्वः कर्मधारयो वा, ततश्चार्यस्योपाध्यायस्य च आचार्योपाध्यायस्य वा गणंसि त्ति गणे विग्रहस्थानानि कलहाश्रयाः, आचार्योपाध्यायो द्वयं वा गणे गणविषये आज्ञां 'साधो! भवतेदं विधेयम्' इत्येवंरूपामादिष्टिम्, धारणां 'न विधेयमिदम्' इत्येवंरूपां नो नैव सम्यग् औचित्येन प्रयोक्ता भवतीति साधवः परस्परं कलहायन्ते असम्यग् नियोगात् दुर्न्नियन्त्रितत्वाच्च। अथवा अनौचित्य-नियोक्तारमाचार्यादिकमेव कलहायन्ते इत्येवं सर्वत्रेति।
आचार्य-उपाध्याय का समाहार द्वंद्व अथवा कर्मघारय समास है। आचार्य और उपाध्याय के लिए गण में विग्रह के पांच हेतु हैं। आचार्य अथवा उपाध्याय गण में आज्ञा देते हैं—हे साधु! आपके द्वारा ऐसा किया जाना चाहिए, इस प्रकार का आदेश आज्ञा है तथा धारणा—ऐसा नहीं करना चाहिए। आज्ञा और धारणा का सम्यक् प्रयोग नहीं करते हैं। यह प्रथम विकल्प है। अतः असम्यक् नियोजन एवं दुर्नियंत्रण से साधु परस्पर कलह करते हैं। अथवा अनौचित्य नियोक्ता—आचार्य आदि से कलह करते हैं, ऐसा सर्वत्र है।
अथवा गूढार्थपदैरगीतार्थस्य पुरतो देशान्तरस्थ-गीतार्थनिवेदनाय गीतार्थो यदतिचारनिवेदनं करोति साऽऽज्ञा, असकृदालोचनादानेन यत् प्रायश्चित्त-विशेषावधारणं सा धारणा, तयोर्न सम्यक् प्रयोक्तेति स कलहभागिति प्रथमम्।
अथवा गीतार्थ मुनि देशांतर स्थित गीतार्थ मुनि को निवेदन करने के लिए अगीतार्थ के पास गूढ़ पदों से अतिचार निवेदन करते हैं वह आज्ञा है। बार-बार आलोचना के द्वारा प्राप्त प्रायश्चित्त विशेष का अवधारण करना धारणा है। आज्ञा और धारणा का सम्यक् प्रयोग न करनेवाला कलह-भाक् होता है। यह प्रथम विकल्प है।
तथा स एव आहाराइणियाए त्ति रत्नानि द्विधा—द्रव्यतो भावतश्च, तत्र द्रव्यतः कर्केतनादीनि भावतो ज्ञानादीनि, तत्र रत्नैः ज्ञानादिभिर्व्यवहरतीति रात्निकः बृहत्पर्यायः, यो यो रात्निको यथारात्निकम्, तद्भावस्तत्ता, तया यथारात्निकतया यथाज्येष्ठं कृतिकर्म्म वन्दनकं विनय एव वैनयिकं तच्च न सम्यक् प्रयोक्ता, अन्तर्भूतकारितार्थत्वाद्वा प्रयोजयिता भवतीति द्वितीयम्। तथा स एव यानि श्रुतस्य पर्यवजातानि सूत्रार्थप्रकारान् धारयति धारणाविषयीकरोति तानि काले काले यथावसरं न सम्यगनुप्रवाचयिता भवति न पाठयतीत्यर्थः इति तृतीयम्, काले अनुप्रवाचयितेत्युक्तं तत्र गाथाः—
और वह ही यथारात्निक है। रत्न दो प्रकार के हैं—द्रव्य और भाव। द्रव्य रत्न मणि आदि हैं और भाव रत्न ज्ञान आदि हैं। ज्ञान आदि रत्नों से जिसका व्यवहार करता है वह रात्निक—दीक्षा पर्याय ज्येष्ठ है। जो-जो रात्निक हैं वे यथारात्निक हैं। उसका भाव यथारात्निकता है। उस यथारात्निक से कृतिकर्म—विनय, वंदना का सम्यक् प्रयोग नहीं करते हैं। वह गण में विग्रह का हेतु है। यह दूसरा विकल्प है। जिन-जिन श्रुतपर्यवजात—श्रुतार्थ प्रकारों को धारण करते हैं उनकी उचित समय पर वाचना नहीं देते हैं अर्थात् पढ़ाते नहीं है, यह तीसरा विकल्प है। समय पर वाचना देते हैं, यहां गाथा इस प्रकार है—
कालक्कमेण पत्तं संवच्छरमाइणा उ जं जम्मि।
तं तम्मि चेव धीरो वाएज्जा सो य कालोऽयं।।
तिवरिसपरियागस्स उ आयारपकप्पनाममज्झयणं।
चउवरिसस्स य सम्मं सूयगडं नाम अंगं ति।।
दस-कप्प-व्ववहारा संवच्छरपणगदिक्खियस्सेव।
ठाणं समवाओ वि य अंगे ते अट्ठवासस्स।।
दसवासस्स विवाहो एक्कारसवासयस्स य इमे उ।
खुड्डियविमाणमाई अज्झयणा पंच नायव्वा।।
बारसवासस्स तहा अरुणुववायाइ पंच अज्झयणा।
तेरसवासस्स तहा उट्ठाणसुयाइया चउरो।।
चोद्दसवासस्स तहा आसीविसभावणं जिणा बिंति।
पन्नरसवासगस्स य दिट्ठीविसभावणं तह य।।
सोलसवासाईसु य एकुत्तरवड्ढिएसु जहसंखं।
चारणभावण महसुमिणभावणा तेयगनिसग्गा।।
एगूणवीसगस्स उ दिट्ठीवाओ दुवालसमंगं।
संपुण्णवीसवरिसो अणुवाई सव्वसुत्तस्स।।
(पञ्चव. 581-588)
कालक्रम से प्राप्त सूत्रों का अध्ययन उस-उस काल से ही कराया जाना चाहिए। वह कालक्रम इस प्रकार है—
| दीक्षा पर्याय | ग्रंथ |
|---|---|
| 3 वर्ष | आचारांग |
| 4 वर्ष | सूत्रकृतांग |
| 5 वर्ष | दशाश्रुतस्कंध, बृहद्कल्प, व्यवहार |
| 8 वर्ष | स्थानांग, समवायांग |
| 10 वर्ष | व्याख्याप्रज्ञप्ति (भगवती आदि) |
| 11 वर्ष | क्षुल्लक विमान प्रविभक्ति आदि (अध्ययन पांच) |
| 12 वर्ष | अरुणोपपात आदि पांच अध्ययन |
| 13 वर्ष | उत्थानसूत्र |
| 14 वर्ष | आशीविषभावना |
| 15 वर्ष | दृष्टिविष भावना |
| 16 वर्ष | चारण भावना |
| 17 वर्ष | महास्वप्न भावना |
| 18 वर्ष | तेजो निसर्ग |
| 19 वर्ष | दृष्टिवाद अंग |
| 20 वर्ष | सर्वाक्षर सन्निपाती श्रुत |
तथा स एव ग्लान-शैक्षवैयावृत्यं प्रति न सम्यक् स्वयमभ्युत्थाता अभ्युपगन्ता भवतीति चतुर्थम्। तथा स एव गणम् अनापृच्छ्य चरति क्षेत्रान्तरसङ्क्रमादि करोतीत्येवंशीलोऽनापृच्छ्यचारी, किमुक्तं भवति? नो आपृच्छ्यचारीति पञ्चमं विग्रहस्थानम्। एतदेव व्यतिरेकेणाह—अविग्रहसूत्रं गतार्थम्।
जो ग्लान, शैक्ष आदि की सम्यक् प्रकार से वैयावृत्य करवाने के लिए जागरूक न रहे, यह चतुर्थ विकल्प है। गण को पूछे बिना ही जो क्षेत्रांतर में चले जाते हैं वे अनापृच्छ्यचारी हैं। जो पूछे बिना गमन करते हैं, यह पंचम व्युद्ग्रह स्थान है। इसे ही व्यतिरेक से कहते हैं। वे अविग्रह सूत्र गतार्थ हैं।
सू. 50,51—पंच....साधुमुत्ती।
(टी.) निषद्यासूत्रे निषदनानि निषद्याः उपवेशनप्रकाराः, तत्रासनालग्नपुतः पादाभ्यमावस्थित उत्कुटुकः, तस्य या सा उत्कुटुका, तथा गोर्दोहनं गोदोहिका, तद्वद्याऽसौ गोदोहिका, तथा समौ समतया भूलग्नौ पादौ च पुतौ च यस्यां सा समपादपुत, तथा पर्यङ्का जिनप्रतिमानामिव या पद्मासनमिति रूढा, तथा अर्द्धपर्यङ्का ऊरावेकपाद-निवेशनलक्षणेति।
निषद्यासूत्र में निषद्या—आसन के प्रकार हैं। उत्कटुक—पुतों को छुआए बिना पैरों के बल बैठना। जिसके यह निषद्या है वह उत्कटुका है। गाय को दुहना गोदोहिका है। उस प्रकार का आसन गोदोहिका आसन है। जिसमें समान रूप से पैर और पुत भूमि से सटे हुए हो वह समपादपुता है। जिन प्रतिमाओं की तरह जो निषद्या है वह पर्यंक—पद्मासन रूप में विख्यात है। उरु पर एक पैर को रखना अर्ध पर्यंकासन है।
ॠजोः राग-द्वेषवक्रत्ववर्जितस्य सामायिकवतः कर्म्म भावो वा आर्जवं संवर इत्यर्थः, तस्य स्थानानि भेदा आर्जवस्थानानि, साधु सम्यग्दर्शनपूर्वकत्वेन शोभनमार्जवं मायानिग्रहः, ततः कर्म्मधारयः, साधोर्वा यतेरार्जवं साध्वार्जवम्, एवं शेषाण्यपि।
ॠजु—राग-द्वेष वक्रता से रहित सामायिकवान का कर्म अथवा भाव आर्जव संवर है। उसके स्थान—प्रकार आर्जव स्थान हैं। साधु आर्जव—सम्यक् दर्शन पूर्वक माया का निग्रह साधु आर्जव है। यहां कर्मधारय समास है। इसी प्रकार शेष भी है।
सू. 52-69. पंचविहा....पण्णत्ता।
(टी.) आर्जवयुक्ताश्च मृत्वा प्रायो देवा भवन्तीति पंचविहा जोइसियेत्यादिना ईसाणस्स णमेतदन्तेन ग्रन्थेन देवाधिकारमाह, सुगमश्चायम्, नवरं ज्योतीषि विमानविशेषाः, तेषु भवा ज्योतिष्का इति, तथा दीव्यन्ति क्रीडादिधर्म्मभाजो भवन्ति दीव्यन्ते वा स्तूयन्ते ये ते देवाः, भव्या भाविदेवपर्याययोग्या अत एव द्रव्यभूताः ते च ते देवाश्चेति भव्यद्रव्यदेवाः वैमानिकादिदेवत्वेनानन्तरभवे ये उत्पस्यन्त इत्यर्थः, नराणां देवा नरदेवाश्चक्रवर्त्तिन इत्यर्थः, धर्मप्रधाना देवा धर्म्मदेवाः चारित्रवन्तः, देवानां मध्ये अतिशयवन्तो देवाः देवाधिदेवाः अर्हन्तः, भावदेवा देवायुष्काद्यनुभवन्तो वैमानिकादयः इत्यर्थः।
आर्जवयुक्त मरकर प्रायः देव होते हैं। अतः 'पंचविहा जोइसिया' इस सूत्र से ईशान तक के सूत्रों से देवाधिकार को कहते हैं। यह सुगम है। ज्योतिषी—विमान विशेष हैं, उनमें होनेवाले ज्योतिष्क हैं। जो दीपित होते हैं अथवा क्रीड़ा आदि धर्मयुक्त होते हैं अथवा जिनकी स्तुति की जाती है वे देव हैं। भावी देव योग्य पर्याय होने से द्रव्यभूत जो देव हैं वे भव्यद्रव्यदेव हैं। वे वैमानिक आदि देव के रूप में अनंतर भव में उत्पन्न होंगे। मनुष्यों के देव—नरदेव—चक्रवर्ती हैं। धर्मप्रधान देव धर्मदेव—संयमी हैं। देवताओं के मध्य जो अतिशयधारी हैं वे देवाधिदेव—अर्हत् हैं। देव आयुष्य का अनुभव करनेवाले वैमानिक आदि भावदेव हैं।
परितारण त्ति वेदोदयप्रतीकारः, तत्र स्त्रीपुंसयोः कायेन परिचारणा मैथुनप्रवृत्तिः कायपरिचारणा ईशानकल्पं यावद्, एवमन्यत्रापि समासः, नवरं स्पर्शेन तदुपरि द्वयोः, रूपेण द्वयोः, शब्देन द्वयोः, मनसा चतुर्षु, ग्रैवेयकादिषु परिचारणैव नास्तीति।
परितारण—वेदोदय प्रतिकार—मैथुन आसेवन। स्त्री-पुरुष के काय से होनेवाला मैथुन का आसेवन काय परिचारणा है। यह ईशानकल्प तक है। इससे ऊपर के दो देवलोक—सनत्कुमार और माहेन्द्र में स्पर्श, उससे ऊपर के दो देवलोक—ब्रह्म और लांतक में रूप, उससे ऊपर के दो देवलोक—महाशुक्र और सहस्रार में शब्द तथा उससे ऊपर के चार देवलोक—आनत, प्राणत, आरण एवं अच्युत में मन से परिचारणा होती है। ग्रेवैयक आदि में परिचारणा नहीं होती है।
साङ्ग्रामिकाणि सङ्ग्रामप्रयोजनानि, एतच्च गन्धर्व-नाट्यानीकयोर्व्यवच्छेदार्थं विशेषणमिति, अनीकाधिपतयः सैन्यमध्ये प्रधानाः पदात्यादयः, एवं पदातीनां पत्तीनां समूहः पादातम्, तदेवानीकं पादातानीकम्, पीठानीकम् अश्वसैन्यम्, पादातानीकाधिपतिः पदातिरेवोत्तमः, अश्वराजः प्रधानोऽश्वः, एवमन्येऽपि, दाहिणिल्लाणं ति सनत्कुमार-ब्रह्म-शुक्रा-ऽऽनता-ऽऽरणानाम्,उत्तरिल्लाणं ति माहेन्द्र-लान्तक-सहस्रार-प्राणता-ऽच्युतानामिति।
संग्राम जिनका प्रयोजन है वे सांग्रामिक हैं। गांर्धवानीक, नाट्यनीक से पृथक् करने के लिए यह विशेषण दिया गया है। पदाति आदि सेनाओं में जो प्रधान हैं वे अनीकाधिपति हैं। पदाति एवं पत्तियों का समूह पादात है। उसकी अनीक पादातानीक है। पीठानीक—अश्वसेना। पादातानीकाधिपति पदातियों में उत्तम है। अश्वराज—प्रधान अश्व। इसी प्रकार अन्य में भी है। दाक्षिणात्य—सनत्कुमार, ब्रह्म, शुक्र, आनत, आरण आदि तथा उत्तरदिशावर्ती माहेन्द्र, लांतक सहस्रार, प्राणत, अच्युत आदि हैं।
इह च दाक्षिणात्याः सौधर्मादयो विषमसङ्ख्या इति विषमसङ्ख्यत्वं शब्दस्य प्रवृतिनिमित्तीकृत्य ब्रह्मलोक-शुक्रौ दाक्षिणात्यावुक्तौ, समसङ्ख्यत्वं तु प्रवृत्तिनिमित्तीकृत्य लान्तक-सहस्रारावौत्तराविति, तथा देवेन्द्रस्तवाभि-धानप्रकीर्णकश्रुत इव द्वादशानामिन्द्राणां विवक्षणादारण-स्येत्याद्युक्तमिति सम्भाव्यते, अन्यथा चतुर्षु द्वावेवेन्द्रावत आरणस्येत्याद्यनुपपन्नं स्यादिति।
दाक्षिणात्य सौधर्म आदि विषम संख्यावाले हैं। विषम संख्या शब्द की प्रवृत्ति के लिए ब्रह्म, शुक्र को दाक्षिणात्य कहा गया है। सम संख्या की प्रवृत्ति के लिए लांतक, सहस्रार उत्तरदिशावर्ती हैं। देवेन्द्रस्तव नामक प्रकीर्णक की तरह बारह ही इंद्रों की विवक्षा से आरण आदि का कथन किया गया है, ऐसी संभावना है। अन्यथा चारों में दो ही इंद्र हैं। अतः आरण का आदि अनुपयुक्त होगा।
सू. 70—पंचविहा....परक्कमपडिहा।
(टी.) इहानन्तरं देवानां वक्तव्यतोक्ता, दुष्टाध्यवसायस्य च प्राणिनस्तद्गति-स्थित्यादिप्रतिघातो भवतीति तन्निरूपणायाह—पंचविहा पडिहेत्यादि सुगमम्, नवरं पडिह त्ति प्राकृतत्वात् उप्पा इत्यादिवत्, प्रतिघातः प्रतिहननमित्यर्थः, तत्र गतेः देवगत्यादेः प्रकरणाच्छुभायाः प्रतिघातः, तत्प्राप्तियोग्यत्वे सति विकर्म्मकरणाद-प्राप्तिर्गतिप्रतिघातः, प्रव्रज्यादिपरिपालनतः प्राप्तव्यशुभ-देवगतेर्नरकप्राप्तौ कण्डरीकस्येवेति, तथा स्थितेः शुभदेवगतिप्रायोग्यकर्म्मणा तथैव प्रतिघातः स्थितिप्रतिघातः, भवति चाध्यवसायविशेषात् स्थितेः प्रतिघातः, यदाह—दीहकालठियाओ हस्सकालठियाओ पकरेइ (भग. 1।1।11) इति।
अनंतर सूत्र में देवों की वक्तव्यता कही गई। दुष्ट अध्यवसायवाले प्राणियों की गति, स्थिति का प्रतिघात होता है। उसका निरूपण करने के लिए कहते हैं—'पंचविहा पडिहा इत्यादि'। यह सूत्र सुगम है। 'पडिह' प्राकृत के कारण 'उप्पा' आदि की तरह आकारान्त है। प्रतिघात अर्थात् प्रतिहनन। देवगति आदि के प्रकरण से शुभ आय (लाभ) का प्रतिघात होता है। उसकी प्राप्ति में योग्य होने पर विकर्म करने से देवगति की अप्राप्ति होती है। यह गति प्रतिघात है। प्रव्रज्या आदि के परिपालन से शुभ प्राप्तव्य देवगति के स्थान पर कण्डरीक की तरह नरकगति की प्राप्ति होती है। शुभ देवगति प्रायोग्य कर्म की स्थिति का प्रतिघात स्थिति प्रतिघात है। अध्यवसाय विशेष से स्थिति का प्रतिघात होता है। जैसा कि कहा है—दीर्घकालिक कर्म स्थिति को जो ह्रस्व काल स्थितिक करता है।
तथा बन्धनं नामकर्म्मण उत्तरप्रकृतिरूपमौदारिकादि-भेदतः पञ्चविधम्, तस्य प्रक्रमात् प्रशस्तस्य प्राग्वत् प्रतिघातो बन्धनप्रतिघातः, बन्धनग्रहणस्योपलक्षणत्वात् तत्सहचरप्रशस्तशरीर-तदङ्गोपाङ्ग-संहनन-संस्थानानामपि प्रतिघातो व्याख्येयः, तथा प्रशस्तगति-स्थिति-बन्धनादिप्रतिघाताद् भोगानां प्रशस्तगत्याद्यविनाभूतानां प्रतिघातो भोगप्रतिघातः, भवति हि कारणाभावे कार्याभाव इति, तथा प्रशस्तगत्यादेरभावादेव बल-वीर्य-पुरुषकार-पराक्रमप्रतिघातो भवतीति प्रतीतम्।
नामकर्म का बंध औदारिक आदि के भेद से उत्तर प्रकृति रूप पांच प्रकार का होता है। उस प्रकरण से पूर्व की तरह प्रशस्त का प्रतिघात बंधन प्रतिघात है। बंधन ग्रहण के उपलक्ष्य में उसके सहचर प्रशस्त शरीर, अंगोपांग, संहनन, संस्थान आदि का भी प्रतिघात व्याख्येय है। प्रशस्त गति, स्थिति, बंधन आदि के प्रतिघात से प्रशस्त गति के अविनाभावी भोग आदि का प्रतिघात भोगप्रतिघात है। कारण के अभाव में कार्य का अभाव होता है। प्रशस्त गति आदि के अभाव से ही बल, वीर्य, पुरुषकार, पराक्रम का प्रतिघात होता है।
तत्र बलं शारीरम्, वीर्यं जीवप्रभवम्, पुरुषकारः अभिमानविशेषः, पराक्रमः स एव निष्पादित-स्वविषयः, अथवा पुरुषकारः पुरुषकर्त्तव्यम्, पराक्रमो बल-वीर्ययोर्व्यापारणमिति।
यह प्रतीत है। बल—शारीरिक शक्ति। वीर्य—आत्मिक शक्ति। पुरुषकार—अभिमान विशेष। पराक्रम—अपने विषय की सिद्धि से निष्पन्न। अथवा पुरुष का कर्त्तव्य पुरुषकार है। बल, वीर्य का व्यापार पराक्रम है।
सूत्र 71—पंचविधे....लिंगाजीवे।
(टी.) देवगत्यादिप्रतिघातश्च चारित्रातिचारकारिणो भवतीत्युत्तरगुणानाश्रित्य तद्विशेषमाह—पंचविहेत्यादि, जातिं ब्राह्मणादिकामाजीवति उपजीवति तज्जातीयमात्मनं सूचादिनोपदर्श्य ततो भक्तादिकं गृह्णातीति जात्याजीवकः, एवं सर्वत्र, नवरं कुलम् उग्रादिकं गुरुकुलं वा, कर्म्म कृष्याद्यनाचार्यकं वा, शिल्पं तूर्णनादि साचार्यकं वा, लिङ्गं साधुलिङ्गं तदाजीवति, ज्ञानादिशून्यस्तेन जीविकां कल्पयतीत्यर्थः, लिङ्गस्थानेऽन्यत्र गणोऽधीयते, यत उक्तम्—
देवगति का प्रतिघात चारित्र के अतिचार के कारण होता है। अतः इसे विशेष रूप से कहते हैं—पंचविह इत्यादि। अपनी जाति को बताकर जो जीवनयापन करता है वह ब्राह्मण आदि जाति आजीवक है। इसी प्रकार सर्वत्र है। कुल—उग्र आदि अथवा गुरुकुल। कर्म—कृषि आदि कर्म अथवा आचार्य (प्रशिक्षक) के बिना जो कर्म किया जाए वह कर्म है। शिल्प—शीघ्रकारी अथवा आचार्य आदि से जिसे सीखा जाए वह शिल्प है। लिंग—साधु के वेश में जीवन यापन करनेवाला। कहीं लिंग के स्थान पर गण कहा गया है। जैसा कि कहा गया है—
जाई-कुल-गण-कम्मे-सिप्पे आजीवणा उ पंचविहा।
सूयाए असूयाए अप्पाण कहेइ एक्केक्को।।
(निभा. 4411)
आजीव के पांच प्रकार हैं—1. जाति 2. कुल 3. गण 4. कर्म 5. शिल्प। वह सूचा और असूचा दो प्रकार से होता है। पुनः प्रत्येक के तीन-तीन प्रकार हैं—स्वयं कथन करना, दूसरे से कथन करवाना और कथन करनेवाले का अनुमोदन करना।
तत्र गणो मल्लादिः, सूचया व्याजेन, असूचया साक्षात्।
गण—मल्ल आदि। सूचया—बहाने, असूचया—साक्षात्।
सू. 72—पंच....वालवीअणी।
(टी.) अनन्तरं साधूनां रजोहरणादिकं लिङ्गमुक्तम्, अधुना खड्गादिरूपं राज्ञां तदेवाह—पंच रायककुहेत्यादि व्यक्तम्, नवरं राज्ञां नृपतीनां ककुदानि चिह्नानि राजककुदानि, उप्पफेसि त्ति शिरोवेष्टनम्, शेखरक इत्यर्थः, पाहणाउ त्ति उपानहौ, वालव्यजनी चामरमित्यर्थः, श्रूयते च—
अनंतर सूत्र में साधुओं के लिंग—रजोहरण आदि का कथन किया गया। अभी राजाओं के चिह्न खड्ग आदि को कहते हैं—'पंच रायककुह इत्यादि'। यह स्पष्ट है। राजाओं के ककुद—चिह्न राजककुद हैं। उप्फेसि—पगड़ी, पाहाणाउ—पदत्राण, बाल व्यजनी—चंवर। ऐसा श्रुत है—
अवणेइ पंच ककुहाणि जाणि रायाण चिंधभूयाणि।
छत्तं खग्गोवाहण मउडं तह चामराओ य।।
( )
छत्र, खड्ग, जूते, मुकुट और चंवर—इन पांच राजचिह्नों को राजा धर्म सभा में जाते समय छोड़ देते हैं।
सू. 73,74—पंचहिं....अहियासेज्जा।
(टी.) अनन्तरोदितककुदयोग्यश्चेक्ष्वाक्वादिप्रव्रजितः सरागोऽपि सन् सत्त्वाधिकत्वाद्यानि वस्तून्यालम्ब्य परीषहादीनपगणयति तान्याह—पंचहीत्यादि स्फुटम्, किन्तु छाद्यते येन तच्छद्म ज्ञानावरणादि घातिकर्म्मचतुष्टयम्, तत्र तिष्ठतीति छद्मस्थः, सकषाय इत्यर्थः, उदीर्णान् उदितान् परीषहोपसर्गान् अभिहितस्वरूपान् सम्यक् कषायोदयनिरोधादिना सहेत भयाभावेनाविचलनाद् भटं भटवत्, क्षमेत क्षान्त्या, तितिक्षेत अदीनतया, अध्यासीत परीषहादावेवाधिक्येनासीत न चलेदिति। उदीर्णम् उदितं प्रबलं वा कर्म्म मिथ्यात्वमोहनीयादि यस्य स उदीर्णकर्म्मा खलुर्वाक्यालङ्कारे अयं प्रत्यक्षः पुरुषः, उन्मत्तको मदिरादिना विप्लुतचित्तः, स इव उन्मत्तकभूतः, भूतशब्दस्योपमानार्थत्वात्, उन्मत्तक एव वा उन्मत्तकभूतः, भूतशब्दस्य प्रकृृत्यर्थत्वात्, तेण त्ति उदीर्णकर्म्मा यतोऽयमुन्मत्तकभूतः पुरुषः तेन कारणेन मे इति माम् एषः अयमाक्रोशति शपति अपहसति उपहासं करोति अपघर्षति वा अपघर्षणं करोति, निश्छोटयति सम्बन्ध्यन्तरसम्बद्ध हस्तादौ गृहीत्वा बलात् क्षिपति, निर्भर्त्सयति दुर्वचनैः, बध्नाति रज्ज्वादिना, रुणद्धि कारागारप्रवेशादिना, छवेः शरीरावयवस्य हस्तादेः छेदं करोति, मरणप्रारम्भः प्रमारो मूर्च्छाविशेषो मारणस्थानं वा तं नयति प्रापयतीति, अपद्रावयति मारयति, अथवा प्रमारं मरणमेव, उद्दवेइ त्ति उपद्रवयति उपद्रवं करोतीति, पतद्ग्रहं पात्रं कम्बलं प्रतीतं पादप्रोञ्छनं रजोहरणम् आच्छिनत्ति बलादुद्दालयति, विच्छिनत्ति विच्छिन्न करोति, दूरे व्यवस्थापयतीत्यर्थः, अथवा वस्त्रमीषच्छिनत्ति आच्छिनत्ति, विशेषेण छिनत्ति विच्छिनत्ति, भिनत्ति पात्रं स्फोटयति, अपहरति चोरयति, वाशब्दाः सर्व्वे विकल्पार्था इत्येकं परीषहादि-सहनालम्बनस्थानम्।
अनन्तर सूत्र में कहे गए ककुद योग्य इक्ष्वाकु (आदि वंश) से प्रव्रजित, सराग होते हुए भी सत्त्व के आधिक्य से जिन वस्तुओं का अवलंबन ले परीषह आदि की उपेक्षा करता है, उनको कहते हैं—'पंचहि इत्यादि' ये स्पष्ट हैं। छद्मस्थ—जिससे ढका जाता है वह छद्म है, ज्ञानावरणादि घातिकर्म छद्म है उसमें जो स्थित है वह छद्मस्थ अर्थात् सकषायी है। उदीर्ण—उदित परीषह—उपसर्गों को कषायोदय के निरोध से—सम्यक् प्रकार से सहता है, भय के अभाव से अविचलित भाव से भट की तरह सहता है। क्षांति से सहता है, अदीनभाव से तितिक्षा परीषहों की अधिकता से चलित नहीं होता है। जिसके प्रबल मिथ्यात्व मोहनीय आदि कर्म का उदय है वह उदीर्णकर्मा है। 'खलु' वाक्यालंकार में है। यह पुरुष उन्मत्तक—मदिरा आदि से जिसका चित्त विलुप्त है वह उन्मत्तकभूत है। यहां 'भूत' शब्द उपमान के अर्थ में है। अथवा उन्मत्तक ही उन्मत्तकभूत है। 'भूत' शब्द प्रकृति के अर्थ में है। अतः उदीर्ण कर्मा है इसलिए आक्रोश करता है। मेरा उपहास करता है। अपघर्षण करता है। निश्छोटयति—बाहर निकालने की धमकियां देता है अर्थात् हाथ आदि पकड़ कर बलात् फेंक देता है। दुर्वचनों के द्वारा भर्त्सना करता है। रज्जु आदि से बांधता है। कारागार में डाल देता है। शरीर के अवयव हाथ आदि का छेदन करता है। प्रमार-मूर्च्छित करता है। मारण स्थान को प्राप्त करता है। प्रमार मरण ही है। उद्दवेइ—उपद्रुत करता है। वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोञ्छन का आच्छेदन करता है—बलात् छीन लेता है। विच्छेद करता है—विशेष रूप से छीन लेता है। भिनत्ति—पात्र को फोड़ देता है। अपहरति—चुराता है। 'वा' शब्द सर्वत्र विकल्प के अर्थ में है। यह परीषह आदि के सहने का प्रथम आलंबन स्थान है।
इदं चाक्रोशादिकम् इह प्राय आक्रोश-वधाभिधानपरीषहद्वयरूपं मन्तव्यम्, उपसर्गविवक्षायां तु मानुष्यकप्राद्वेषिकाद्युपसर्गरूपमिति 1, तथा यक्षाविष्टौ देवाधिष्ठितोऽयं तेनाक्रोशतीत्यादि द्वितीयम् 2, तथा अयं हि परीषहोपसर्ग्गकारी मिथ्यात्वादिकर्म्मवशवर्त्ती ममं च णं ति मम पुनस्तेनैव मानुष्यकेण भवेन जन्मना वेद्यते अनुभूयते यत्तत्तद्भववेदनीयं कर्म्म उदीर्णं भवति अस्ति तेनैष मामाक्रोशतीत्यादि तृतीयम् 3, तथा एष बालिशः पापाभीतत्वात् करोतु नामाक्रोशनादि, मम पुनरसहमानस्य किं मन्ने त्ति मन्ये इति निपातो वितर्क्कार्थः कज्जइ त्ति सम्पद्यते, इह विनिश्चयमाह—एगंतसो त्ति एकान्तेन सर्वथा पापं कर्म्म असातादि क्रियते संपद्यत इति चतुर्थम् 4, तथा अयं तावत् पापं बध्नाति मम चेदं सहतो निर्जरा क्रियत इति पञ्चम् 5। इच्चेयेहीत्यादि निगमनमिति।
आक्रोश आदि से यहां आक्रोश, वध आदि परीषह द्वय को जानना चाहिए। उपसर्ग की विवक्षा में मनुष्य कृत प्रद्वेष आदि उपसर्ग हैं। यह पुरुष यक्षाविष्ट है, इसलिए आक्रोश आदि करता है—यह द्वितीय विकल्प है। यह परीषह, उपसर्गकारी मिथ्यात्व आदि कर्मवशवर्ती है। मेरे तद्भव वेदनीय कर्म जो इस मनुष्य भव में मुझे वेदन करने हैं वे उदित हो गए हैं, अतः यह पुरुष मुझ पर आक्रोश करता है, यह तृतीय विकल्प है। यह अज्ञानी पाप से अभीत होने से आक्रोश आदि करता है। मैं सहन नहीं करूंगा तो क्या होगा? यहां 'मन्ये' निपात वितर्क अर्थ में है। कज्जइ—होगा, यहां निश्चयपूर्वक कहते हैं—एकांत पापकर्म का संचय होगा, यह चतुर्थ विकल्प है। यह तो पाप को बांधता है, पर मुझे इसे सहने से निर्जरा होती है, यह पंचम विकल्प है। इन पांच स्थानों से इत्यादि निगमन है।
छद्मस्थविपर्ययः केवलीति तत्सूत्रम्। तत्र च क्षिप्तचित्तः पुत्रशोकादिना नष्टचित्तः दृप्तचित्तः पुत्रजन्मादिना दर्प्पवच्चित्त उन्मत्त एवेति। मां च सहमानं दृष्ट्वा अन्येऽपि सक्ष्यन्ति, उत्तमानुसारित्वात् प्राय इतरेषाम्, यदाह—
छद्मस्थ से विपरीत केवली है। अतः केवली सूत्र है। क्षिप्तचित्त—पुत्र शोक आदि से नष्टचित्त है। दृप्तचित्त—पुत्र जन्म आदि से दृप्त—उन्मत्त की तरह दृप्तचित्त है। मुझे सहते हुए देखकर दूसरे भी सहन करेंगे क्योंकि प्रायः इतर (छद्मस्थ) पुरुष उत्तम पुरुषों का अनुसरण करते हैं। क्योंकि कहते हैं—
जो उत्तमेहिं मग्गो पहओ सो दुक्करो न सेसाणं।
आयरियम्मि जयंते तयणुयरा केण सीएज्जा?।।
( )
उत्तम पुरुषों के द्वारा जो मार्ग प्रहत (आचरित) है, वह शेष दूसरों के लिए दुष्कर नहीं है। आचार्य जहां विजयी होते हैं वहां उनके अनुगामी कैसे विषाद को प्राप्त हो सकते हैं।
इच्चेयेहीत्याद्यत्रापि निगमनम्, शेषं सुगममिति।
इन पांच स्थानों से इत्यादि यहां भी निगमन है। शेष सुगम है।
सू. 75-83. पंच.....वीरिए।
(टी.) छद्मस्थ-केवलिनोरनन्तरं स्वरूपमुक्त-मिदानीमपि तयोरेव तदाह—पंच हेऊ इत्यादि सूत्रनवकम्, तत्र भगवतीपञ्चमशतकसप्तमोद्देशकचूर्ण्यनुसारेण किमपि लिख्यते, पञ्च हेतवः, इह यः छद्मस्थतयाऽनुमानव्यवहारी अनुमानाङ्गतया हेतुं लिङ्गं धूमादिकं जानाति स हेतुरेवोच्यते 1, एवं यः पश्यति 2 श्रद्धत्ते 3 प्राप्नोति चेति 4, तदेवं हेतुचतुष्टयं मिथ्यादृष्टिमाश्रित्य कुत्साद्वारेणाह—हेतुं न जानाति न सम्यग् विशेषतो गृह्णाति, नञः कुत्सार्थत्वाद-सम्यगवैतीत्यर्थः, एवं न पश्यति सामान्यतः, न बुध्यते न श्रद्धत्ते, बोधेः श्रद्धानपर्यायत्वात्, तथा न समभिगच्छति भवनिस्तरणकारणतया न प्राप्नोति, एवं चायं चतुर्विधो हेतुर्भवतीति, तथा हेतुम् अध्यवसानादिमरणहेतुजन्य-त्वेनोपचाराद् अज्ञानमरणं मिथ्यादृष्टित्वेनाऽज्ञातहेतु-तद्गम्यभावस्य मरणं तन्म्रियते करोति, यश्चैवंविधः सोऽपि हेतुरेवेति पञ्चमो हेतुरिति 1।
अनन्तर सूत्र में छद्मस्थ और केवली के स्वरूप को कहा गया। यहां भी उसे ही कहते हैं—'पंच हेऊ इत्यादि' नौ सूत्र हैं। भगवती सूत्र के पंचम शतक के सातवें उद्देशक की चूर्णि के अनुसार कुछ वर्णन करते हैं—हेतु पांच हैं। यहां जो छद्मस्थ होने से अनुमान व्यवहारी है वह अनुमान के अंग हेतु—लिंग—धूम आदि को जानता है, वह हेतु ही कहा जाता है। इस प्रकार जो देखता है, जो श्रद्धा करता है, जो प्राप्त करता है (1-4) उसी प्रकार हेतु चतुष्टय को मिथ्यादृष्टि की अपेक्षा कुत्सा द्वार से कहते हैं—हेतु को नहीं जानता है, सम्यक् रूप से ग्रहण नहीं करता है। 'नञ्' का प्रयोग यहां कुत्सा अथवा असम्यक् के अर्थ में है। इसी प्रकार सामान्यतः नहीं देखता है। श्रद्धा नहीं करता है। क्योंकि बोधि श्रद्धा का पर्याय है। भव के निस्तरण के कारण रूप में प्राप्त नहीं करता है। इस प्रकार यह हेतु चार प्रकार का है। अध्यवसान आदि मरण हेतुजन्य होने से उपचार से उसे भी हेतु कह दिया है। अज्ञानमरण—मिथ्यादृष्टि होने से अज्ञात हेतुगम्य है। मरण कारण से जो अज्ञान मरण से मरता है, वह भी हेतु ही है। अतः यह पांचवां हेतु है।
तथा पंच हेतवः,तत्र यो हेतुना धूमादिनाऽनुमेयमर्थं जानाति स हेतुरेव, एवं यः पश्यतीत्यादि। तदेवं कुत्साद्वारेण मिथ्यादृष्टिमाश्रित्य हेतुचतुष्टयमाह—हेतुना न जानात्यनुमेयम्, नञः कुत्सार्थत्वादेवासम्यगव-गच्छतीत्यर्थः, एवं न पश्यतीत्यादि, तथा हेतुना मरणकारणेन योऽज्ञानमरणं म्रियते स हेतुरेवेति पञ्चमो हेतुरिति 2।
तथा हेतु पांच हैं। जिस हेतु—धूम आदि से अनुमेय अर्थ को जानता है वह हेतु ही है। जैसे जो देखता है आदि। इसी प्रकार कुत्सा द्वार से मिथ्यादृष्टि की अपेक्षा से हेतु चतुष्टय को कहते हैं—हेतु से अनुमेय को नहीं जानता है। नञ् कुत्सा अर्थ में होने से असम्यक् रूप से जानता है, ऐसा तात्पर्य है। इसी प्रकार नहीं देखता है आदि। तथा हेतु से मरण कारण से जो अज्ञान मरण करता है, वह हेतु ही पांचवां हेतु है।
तथा पञ्च हेतवो यो हि सम्यग्दृष्टितया हेतुं सम्यग् जानाति स हेतुरेवेत्येवमन्येऽपि, नवरं हेतुं हेतुमत् छद्मस्थमरणं सम्यग्दृष्टित्वान्नाज्ञानमरणमनुमातृत्वाच्च न केवलिमरणमिति, एवं तृतीयान्तसूत्रमपि। इह सूत्रद्वयेऽपि हेतवः स्वरूपतः उक्ताः 3-4।
तथा हेतु पांच हैं। जो सम्यक् दृष्टि हेतु को सम्यक् जानता है वह हेतु ही है। इसी प्रकार अन्य भी हैं। तथापि हेतु अर्थात् हेतुमान। सम्यक् दृष्टि होने से सहेतु छद्मस्थ मरण ही अज्ञान मरण नहीं है। और केवली मरण भी नहीं है क्योंकि वह अनुमातृत्व है। तृतीयान्त सूत्र भी इसी प्रकार है। यहां दो सूत्रों से हेतु को स्वरूपतः कहा गया है।
तथा पञ्चाहेतवः, यः प्रत्यक्षज्ञानादितया अनुमानानपेक्षः स धूमादिकं हेतुं नायं हेतुर्ममानुमानोत्थापक इत्येवं जानातीत्यतोऽहेतुभूतं तं जानन्नहेतुरेवासावुच्यते, एवं दर्शन-बोधा-ऽभिसमागमापेक्षयाऽपि। तदेवमहेतुचतुष्टयं छद्मस्थमाश्रित्य देशनिषेधत आह—अहेतुमिति, धूमादिकं हेतुमहेतुभावेन न जानाति न सर्वथाऽवगच्छति, कथञ्चिदेवावगच्छतीत्यर्थः, नञो देशनिषेधार्थत्वात्।
पांच अहेतु हैं। प्रत्यक्ष आदि के कारण अनुमान की अपेक्षा न होेने से घूम आदि हेतु को हेतु के रूप में नहीं जानता है, किंतु यह अनुमान उत्थापक नहीं है। उसे अहेतु के रूप में जानने से अहेतु कहे जाते हैं। इसी प्रकार दर्शन, बोध और अभिसमागम की अपेक्षा ज्ञातव्य है। इसी प्रकार अहेतु चतुष्टय को छद्मस्थ की अपेक्षा देशनिषेधतः कहते हैं—यह अहेतु है। धूम आदि हेतु को अहेतुभाव से सर्वथा नहीं जानता है, कथंचित् ही जानता है। क्योंकि नञ् देश निषेध के लिए है।
ज्ञातुश्चावध्यादिकेवलित्वेनानुमान्व्यवहर्तृत्वादित्येकोऽयम-हेतुर्देशप्रतिषेधत उक्तः, एवमहेतुं कृत्वा धूमादिकं न पश्यतीति द्वितीयः, न बुध्यते न श्रद्धत्ते इति तृतीयः, नाभिसमागच्छतीति चतुर्थः, तथा अहेतुम् अध्यवसानादिहेतुनिरपेक्षं निरुपक्रमतया छद्मस्थमरणम् अननुमानव्यवहर्तृत्वेऽप्यकेवलित्वात् तस्य, अयं च स्वरूपत एव पञ्चमोऽहेतुरुक्तः 5।
ज्ञाता के अवधि आदि केवली अवधि केवली, मनःपर्यव केवली आदि होने से, अनुमान का व्यवहार न करने के कारण यह अहेतु देशप्रतिषेधतः कहा गया है—यह एक विकल्प है। इसी प्रकार अहेतु करके घूम आदि को नहीं देखते, यह दूसरा विकल्प है। नहीं जानते है, श्रद्धा नहीं करते हैं—यह तीसरा विकल्प है। प्राप्त नहीं करते हैं—यह चतुर्थ विकल्प है। अध्यवसान आदि हेतु निरपेक्ष अहेतु छद्मस्थ मरण मरने वाला यह पांचवां विकल्प है। छद्मस्थ मरण अकेवली होने से निरूपक्रमता के कारण अनुमान व्यवहर्त्तव्य नहीं है। यह स्वरूपतः ही पंचम अहेतु कहा गया है।
तथा पञ्च अहेतवः, योऽहेतुना हेत्वभावेन केवलित्वात् जानात्यसावहेतुरेवेत्येवं पश्यतीत्यादयोऽपि, एवं च छद्मस्थमाश्रित्य पदचतुष्टयेनाहेतुचतुष्टयं देशप्रतिषेधत आह, तथा अहेतुना उपक्रमाभावेन छद्मस्थमरणं म्रियत इति पञ्चमोऽहेतुः स्वरूपत एवोक्तः 6।
अहेतु पांच हैं। जो अहेतु से—केवली होने से हेतु बिना भी जानता है, यह अहेतु ही है। इसी प्रकार देखता है, श्रद्धा करता है आदि भी है। छद्मस्थ की अपेक्षा से पदचतुष्टय से अहेतु-चतुष्क को देश प्रतिषेधतः कहते हैं तथा उपक्रम के अभाव से, अहेतु से छद्मस्थ मरण से मरता है, वह पंचम अहेतु स्वरूपतः कहा गया है।
तथा पञ्च अहेतवः, अहेतुं न हेतुभावेन विकल्पितं धूमादिकं जानाति केवलितया योऽनुमानाव्यवहारित्वात् सोऽहेतुरेव, एवं यः पश्यतीत्यादि, तथा अहेतुं निर्हेतुकमनुपक्रमत्वात् केवलिमरणमनुमाना-व्यवहारित्वान्म्रियते यात्यसावहेतुः पञ्चमः, एते पञ्चापीह स्वरूपत उक्ताः 7। एवं तृतीयान्तसूत्रमप्यनुसर्त्तव्यमिति 8। गमनिकामात्रमेतत्, तत्त्वं तु बहुश्रुता विदन्तीति।
अहेतु पांच हैं। यहां अहेतु का तात्पर्य है—हेतु रूप से विकल्पित घूम आदि को नहीं जानता है। क्योंकि वेे केवली होने से अनुमान व्यवहारी नहीं हैं। अतः वह अहेतुक ही है। इसी प्रकार जो देखता है आदि। अहेतु अर्थात् निर्हेतुक, उपक्रम रहित होने से केवलीमरण अनुमान अव्यवहारी है। यह पांचवां विकल्प है। यहां वे पांचों ही स्वरूपतः कहे गए हैं। तृतीयान्त सूत्र भी इसी प्रकार अनुसरणीय है। यह गमनिका मात्र है, क्योंकि तत्त्व तो बहुश्रुत जानते ही हैं।
तथा न सन्त्युत्तराणि प्रधानानि येभ्यस्तान्यनुत्तराणि, यथास्वं सर्वथाऽऽवरणक्षयात्, तत्राऽऽद्ये ज्ञान-दर्शनावरणक्षयाद्, अनन्तरे मोहक्षयात्, तपस-श्चारित्रभेदत्वात् तपश्च केवलिनामनुत्तरं शैलेश्यवस्थायां शुक्लध्यानभेदस्वरूपम्, ध्यानस्याभ्यन्तरतपोभेदत्वात् वीर्यं तु वीर्यान्तरायक्षयादिति 9।
जिससे उत्तर—प्रधान नहीं है वह अनुत्तर है। अनुत्तर की प्राप्ति पूर्ण आवरण के क्षय से होती है। ज्ञानावरण और दर्शनावरण कर्म का सर्वथा क्षय होनेे से आद्य दोनों—अनुत्तर ज्ञान और अनुत्तर दर्शन की प्राप्ति होती है। अनुत्तर चारित्र की प्राप्ति मोहक्षय से होती है। तप चारित्र का ही भेद है। केवलियों के अनुत्तर तप शैलेशी अवस्था में शुक्लध्यान के भेद स्वरूप है। क्योंकि ध्यान आभ्यंतर तप का भेद है। वीर्यान्तराय के क्षय से अनुत्तर वीर्य की प्राप्ति होती है।
सू. 84-97—पउमप्पभे....समुप्पण्णे।
(टी.) केवल्यधिकारात् तीर्थकरसूत्राणि चतुर्द्दश, कण्ठ्यानि चैतानि, नवरं पद्मप्रभः ॠषभादिषु षष्ठः, पञ्चसु च्यवनादिदिनेषु चित्रा नक्षत्रविशेषो यस्य स पञ्चचित्रः, चित्राभिरिति रूढ्या बहुवचनम्, च्युतः अवतीर्णः उपरिमोपरिमग्रैवेयकादेकत्रिंशत्सागरोपमस्थितिकात्, च्युत्वा च गब्भं ति गर्ब्भे कुक्षौ व्युत्क्रान्तः उत्पन्नः कौशाम्ब्यां धराभिधानमहाराजभार्यायाः सुसीमानामिकायाः माघमासबहुलषष्ठ्याम्। जातो गर्भनिर्गमेन कार्त्तिकबहुल-द्वादश्याम्, तथा मुण्डो भूत्वा केश-कषायाद्यपेक्षया अगारान्निष्क्रम्याऽनगारितां श्रमणतां प्रव्रजितो गतः, अनगारतया वा प्रव्रजितः कार्त्तिकशुद्धत्रयोदश्याम्।
केवली के अधिकार से चवदह तीर्थंकर सूत्र हैं। ये स्पष्ट हैं। ॠषभ आदि की अपेक्षा पद्म प्रभु छठे (तीर्थंकर) हैं। उनके च्यवन आदि पंच (कल्याणक) दिन चित्रा नक्षत्र में होने से पंचचित्र हैं। यहां 'चित्रा' में रूढ़ि से बहुवचन है। नवम ग्रैवेयक से इकतीस सागर की स्थिति वाले देवलोक से च्युत हो कौशंबी नगरी में धर राजा की पत्नी सुसीमा के गर्भ में माघ कृष्णा षष्ठी को उत्पन्न हुए। उनका जन्म कार्तिक कृष्णा द्वादशी को हुआ। कार्तिक कृष्णा त्रयोदशी को केश, कषाय आदि की अपेक्षा मुंड हो अगार धर्म से अनगार धर्म को प्राप्त हुए।
तथाऽनन्तं पर्यायानन्तरत्वात् अनुत्तरं सर्वज्ञानोत्तमत्वात् निर्व्याघातमप्रतिपातित्वात् निरावरणं सर्वथा स्वावरणक्षयात् कटकुड्याद्यावरणाभावाद्वा कृत्स्नं सकलपदार्थविषयत्वात् परिपूर्णं स्वावयवापेक्षया अखण्डं पौर्णमासीचन्द्रबिम्बवत्, किमित्याह केवलं ज्ञानान्तरासहायत्वात् संशुद्धत्वाद्वा अत एव वरं प्रधानं केवलवरं ज्ञानं च विशेषावभासं दर्शनं च सामान्यावभासं ज्ञानदर्शनं तच्च तत्तच्चेति केवलवरज्ञानदर्शनं समुत्पन्नं जातं चैत्रशुद्धपञ्चदश्याम्, तथा परिनिर्वृतो निर्वाणं गतः मार्गशीर्षबहुलैकादश्यामादेशान्तरेण फाल्गुनबहुल-चतुर्थ्यामिति।
चैत्र शुक्ला पूर्णिमा को पर्याय से अनन्त, सर्वज्ञान से श्रेष्ठ, अनुत्तर, अप्रतिपाती होने से निर्व्याघात, सर्व आवरण क्षय अथवा कट, कुड्य आदि आवरणों के अभाव से निरावरण, सकल पदार्थ विषयक कृत्स्न, अपने अवयव की अपेक्षा पूर्णिमा के चंद्र बिम्ब की तरह अखंड, ज्ञानांतर निरपेक्ष, पूर्ण एवं शुद्ध वर—श्रेष्ठ केवलवर ज्ञान दर्शन को संप्राप्त हुए। ज्ञान विशेष का प्रकाशक है और दर्शन सामान्य का प्रकाशक है। मार्गशीर्ष कृष्णा एकादशी को (मतांतर से फाल्गुन कृष्णा चतुर्थी को) परिनिर्वृत्त हुए।
एवं चेव त्ति पद्मप्रभसूत्रमिव पुष्पदन्तसूत्रमप्यध्येतव्यम्, एवम् अनन्तरोक्तस्वरूपेण एतेन अनन्तरत्वात् प्रत्यक्षेणाभिलापेन सूत्रपाठेनेमास्तिस्रः सूत्रसङ्ग्रहणिगाथा अनुगन्तव्याः अनुसर्त्तव्याः शेषसूत्राभिलापनिष्पादनार्थम्। पउमप्पभस्सेत्यादि, तत्र पद्मप्रभस्य चित्रानक्षत्रं च्यवनादिषु पञ्चसु स्थानकेषु भवतीत्यादि गाथाक्षरार्थो वक्तव्यः।
पद्मप्रभ सूत्र की तरह पुष्पदंत सूत्र भी अध्येतव्य है। इसी प्रकार अनन्तर इन प्रत्यक्ष आलापक से शेष सूत्र आलापक को निष्पादित करने के लिए तीन संग्रहणी गाथा अनुसरणीय है। पद्मपभु के च्यवन आदि पांच कल्याण में चित्रा नक्षत्र होता हैं, ऐसा गाथाओं से वक्तव्य है।
सूत्राभिलापस्त्वाद्यसूत्रद्वयस्य साक्षाद्दर्शित एव, इतरेषां त्वेवम्—'सीयले णं अरहा पंचपुव्वासाढे होत्था, तं जहा—पुव्वासाढाहिं चुए चइत्ता गब्भं वक्कंते, पुव्वासाढाहिं जाए' इत्यादि, एवं सर्वाण्यपि इति, व्याख्या त्वेवम्—पुष्पदन्तो नवमतीर्थकरः आनतकल्पादेकोन-विंशतिसागरोपमस्थितिकात् फाल्गुन-बहुलनवम्यां मूलनक्षत्रे च्युतः, चयुत्वा काकन्दीनगर्यां सुग्रीवराज-भार्यायाः रामाभिधानाया गर्भत्वेन व्युत्क्रान्तः, मूलनक्षत्रे मार्गशीर्षबहुलपञ्चम्यां जातः, तथा मूल एव ज्येष्ठशुद्धप्रतिपदि मतान्तरेण मार्गशीर्षबहुलषष्ठ्यां निष्क्रान्तः, तथा मूल एव कार्त्तिकशुद्धतृतीयायां केवलज्ञानमुत्पन्नम्, तथा अश्वयुजः शुद्धनवम्यामा-देशान्तरेण वैशाखबहुलषष्ठ्यां निर्वृत इति।
आद्य दो सूत्रों का सूत्र आलापक साक्षात् दर्शित ही है। अन्य सूत्रों का आलापक इस प्रकार है—अर्हत् शीतल के पंच कल्याणक पूर्वाषाढ़ा में हुए—जैसे पूर्वाषाढ़ा में च्युत हो गर्भ में आए। पूर्वाषाढा में जन्म हुआ। इसी प्रकार शेष सभी कल्याणक हैं। व्याख्या इस प्रकार है—पुष्पदंत नौवें तीर्थंकर थे। उन्होंने उन्नीस सागरोपम की स्थितिवाले आनत कल्प से मूल नक्षत्र में फाल्गुन कृष्णा नवमी को च्यवन किया। वहां से काकंदी नगरी के राजा सुग्रीव की पत्नी रामा के गर्भ में आए। उनका जन्म मूल नक्षत्र में मार्गशीर्ष कृष्णा पंचमी को हुआ। वे मूल नक्षत्र में ही ज्येष्ठ शुक्ला प्रतिपदा को (मतांतर से मार्गशीर्ष कृष्णा षष्ठी को प्रव्रजित हुए। मूल नक्षत्र में ही कार्तिक शुक्ला तृतीया को केवलज्ञान उत्पन्न हुआ। आश्विन शुक्ला नवमी (मतांतर से वैशाख कृष्णा षष्ठी) को मोक्ष को प्राप्त हुए।
तथा शीतलो दशमजिनः प्राणतकल्पाद्विंशति-सागरोपमस्थितिका-द्वैशाखबहुलषष्ठ्यां पूर्वाषाढानक्षत्रे च्युतः च्युत्वा च भद्दिलपुरे दृढरथनृपतिभार्याया नन्दाया गर्भतया व्युत्क्रान्तः, तथा पूर्वाषाढास्वेव माघबहुलद्वादश्यां जातः, तथा पूर्वाषाढास्वेव माघबहुलद्वादश्यां निष्क्रान्तः, तथा पूर्वाषाढास्वेव पौषस्य शुद्धे मतान्तरेण बहुले पक्षे चतुर्द्दश्यां ज्ञानमुत्पन्नम्, तथा तत्रैव नक्षत्रे श्रावणशुद्धपञ्चम्यां मतान्तरेण श्रावणबहुलद्वितीयायां निर्वृत इति।
दसवें तीर्थंकर शीतल ने बीस सागर की स्थिति वाले प्राणत कल्प से पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में वैशाख कृष्णा षष्ठी को च्यवन किया। वहां से भद्दिलपुर के राजा दृढ़रथ की पत्नी नंदा के गर्भ में आए। उनका जन्म पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में माघ कृष्णा द्वादशी को हुआ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में ही माघ कृष्णा द्वादशी को प्रव्रजित हुए। पूर्वाषाढ़ा में ही पौष शुक्ला द्वादशी को (मतांतर से पौष कृष्णा चतुर्दशी को) केवलज्ञान उत्पन्न हुआ। उसी नक्षत्र में श्रावण शुक्ला पंचमी को (मतांतर से श्रावण कृष्णा द्वितीया को) मुक्त हुए।
एवं गाथात्रयोक्तानां शेषाणामपि सूत्राणां प्रथमानुयोग-पदानुसारेणोपयुज्य व्याख्या कार्या, नवरं चतुर्द्दशसूत्रे अभिलापविशेषोऽस्तीति तद्दर्शनार्थमाह—समणे इत्यादि, हस्तोपलक्षिता उत्तरा हस्तोत्तरा हस्तो वोत्तरो यासां ता हस्तोत्तराः उत्तराः फाल्गुन्यः, पञ्चसु च्यवनगर्भहरणादिषु हस्तोत्तरा यस्य स तथा, गर्भात् गर्भस्थानात् गब्भं ति गर्भे गर्भस्थानान्तरे संहृतो नीतः, निर्वृतस्तु स्वातिनक्षत्रे कार्त्तिकामावास्यायामिति।
इसी प्रकार गाथात्रय में कहे गए शेष सूत्रों की भी प्रथम अनुयोग के अनुसार व्याख्या करनी चाहिए। चवदह सूत्रों में विशेष आलापक हैं। उसे प्रकट करने के लिए 'समणे' इत्यादि सूत्रों को कहते हैं। हस्त से उपलक्षित उत्तरा हस्तोत्तरा अथवा हस्त जिसके उत्तर में हैं वह हस्तोत्तर—उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। च्यवन, गर्भहरण आदि पांचों जिनके हस्तोत्तरा में हैं वे हस्तोत्तर हैं। गर्भ से गर्भ में स्थानान्तरण गर्भहरण है। भगवान महावीर का परिनिर्वाण स्वाति नक्षत्र में कार्तिक अमावस्या को हुआ।
।। इति पञ्चस्थानकस्य प्रथमोद्देशको विवरणतः समाप्तः।।
(पञ्चम स्थानक के प्रथम उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ द्वितीय उद्देशकः
द्वितीय उद्देशक
सू. 98-102—णो कप्पइ.....णातिक्कमइ।
(टी.) उक्तः प्रथमोद्देशकः, साम्प्रतं द्वितीय आरभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्धः—अनन्तरोद्देशके विविध जीववाक्तव्यतोक्ता, इहापि सैवोच्यत इत्येवमभिसम्बन्ध-स्यास्येदमादिसूत्रम्—नो कप्पईत्यादि। अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायमभिसम्बन्धः—पूर्वसूत्रे केवलिनिर्ग्रन्थगतं वस्तूक्तमिह तु छद्मस्थनिर्ग्रन्थगतं तदुच्यत इत्येवमस्याराद्गर्भसूत्राद् अन्येषां च सम्बद्धानां नो कप्पईत्यादीनां व्याख्या सुकरैव, नवरं नो कप्पइ त्ति न कल्पन्ते न युज्यन्ते, एकवचनस्य बहुवचनार्थत्वात् वत्थगन्धमलङ्कार (दस. 2।2) मित्यादाविवेति।
प्रथम उद्देशक का कथन किया गया। संप्रति दूसरे उद्देशक को प्रारंभ किया जा रहा है। इसका इससे यह अभिसंबंध है। अनन्तर उद्देशक में जीव वक्तव्यता का प्रतिपादन किया गया। यहां भी उसे ही कहते हैं। इस अभिसंबंध का यह आदि सूत्र है—'नो कप्पई इत्यादि'। पूर्वसूत्र के साथ इसका यह संबंध है—पूर्वसूत्र में केवली निग्रर्र्ंथगत विषय प्रतिपादित हुआ। यहां छद्मस्थगत विषय को कहते हैं। इसके निकटवर्ती गर्भसूत्र से संबद्ध अन्य सूत्रों 'नो कप्पइ' इत्यादि सूत्रों की व्याख्या सुगम ही है। नो कप्पइ..... यहां एक वचन का प्रयोग बहुवचन के अर्थ में 'वत्थगंधमलंकारं' की तरह है।
निर्गता ग्रन्थादिति निर्ग्रन्थाः साधवस्तेषाम्, तथा निर्ग्रन्थीनां साध्वीनाम्, इह प्रायस्तुल्यानुष्ठानत्व-मुभयेषामपीतिदर्शनार्थौ वाशब्दौ, इमा इति वक्ष्यमाणनामतः प्रत्यक्षासन्नाः, उद्दिष्टा सामान्यतोऽभिहिता, यथा—महानद्य इति, गणिताः यथा पञ्चेति, व्यञ्जिता व्यक्तीकृताः यथा गंगेत्यादि, विशेषणोपादानाद्वा यथा महार्णवा इति, तत्र महार्णव इव या बहूदकत्वात् महार्णवगामिन्यो वा यास्ता वा महार्णवा महानद्यो गुरुनिम्नगाः अन्तः मध्ये मासस्य द्विकृत्वो वा द्वौ वारौ त्रिकृत्वो वा त्रीन् वारान् उत्तरीतुं लङ्घयितुं बाहु-जङ्घादिना सन्तरीतुं साङ्गत्येन नावादिनेत्यर्थः लङ्घयितुमेव, सकृद्वोत्तरीतुम्, अनेकशः सन्तरीतुमिति, अकल्प्यता चात्म-संयमोपघातसम्भवेन शबलचारित्र-भावाद्, यत आह—
ग्रंथि रहित साधु निर्ग्रंथ है। उनको तथा साध्वियों को, यहां 'वा' शब्द का प्रयोग निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी के समान अनुष्ठान को दिखाने के लिए है। 'इमा' का तात्पर्य वक्ष्यमाण नामवाली (नदियां) हैं। उद्दिष्ट—सामान्यतः कथित जैसे—महानदियां। गणित—जैसे—पांच, व्यंजित—स्पष्टीकृत, जैसे—गंगा आदि अथवा विशेषण का उल्लेख करके, जैसे—महार्णव। महार्णव की तरह जिसमें अथाह जल अथवा जो समुद्र में मिलनेवाली हैं वे महार्णव हैं। महानदी—बहुत गहरी। उन नदियों को महीने में दो अथवा तीन बार से अधिक बाहु, जंघा अथवा नौका द्वारा पार नहीं करनी चाहिए। उत्तरण—एक बार पार करना अथवा संतरण—अनेक बार पार करना। इनकी अकल्पनीयता स्व व संयम के उपघात से तथा चारित्र के शबल होने से है, जैसा कि कहा है—
मासब्भंतर तिन्नि दगलेवा उ करेमाणे।
(आवनि. 1203)
एक मास में उदक के तीन लेप लगाने से (शबल दोष लगता है।)
त्ति, उदकलेपो नाभिप्रमाणजलावतरणमिति। इह सूत्रे कल्पभाष्यगाथा
उदकलेप का तात्पर्य नाभिप्रमाण जल अवतरण है। यहां बृहद् कल्प भाष्य गाथा इस प्रकार है—
इमउ त्ति सुत्तउत्ता 1उद्दिट्ठ नईओ 2 गणिय पंचेव 3।
गंगादि वंजियाओ 4 बहूदय महन्नवाओ उ 5।।
पंचण्हं गहणेणं सेसा वि उ सूइया महासलिला।
(बृभा. 5619,20)
सूत्र में ये पांच नदियां उदिष्ट हैं। ये गंगा आदि पदों से अभिव्यञ्जित हैं। ये बहुजला एवं महार्णव कहलाती हैं। (गंगा, यमुना, सरयू, कोशिका, मही—ये पांच हैं।) इन पांचों के ग्रहण से शेष बहुसलिला—बहुजलवाली नदियां सूचित की गई हैं। यहां ये दोष हैं—
प्रत्यपायाश्चेह—
ओहार-मगराईया घोरा तत्थ उ सावया।
सरीरोवहिमाईया णावातेणा व कत्थइ।।
(बृभा. 5633)
ओहर (मत्स्यविशेष), मकर आदि भयंकर श्वापद होते हैं। वहां शरीरस्तेन, उपधिस्तेन तथा नौस्तेन कहीं-कहीं होते हैं।
अपवादमाह—पंचेत्यादि, भये राज-प्रत्यनीकादेः सकाशादुपध्याद्यपहारविषये सति 1, दुर्भिक्षे वा भिक्षाऽभावे सति 2, पव्वहेज्ज त्ति प्रव्यथते बाधते अन्तर्भूत-कारितार्थत्वाद् वा प्रवाहयेत् कश्चित् प्रत्यनीकः तत्रैव गङ्गादौ प्रतिपेदित्यर्थः 3, दओघंसि त्ति उदकौघे वा गङ्गादीनामुन्मार्गगामित्वेनाऽऽगच्छति सति तेन प्ला-व्यमानानामित्यर्थः, महता वा आटोपेनेति शेषः 4, अणारिएसु त्ति विभक्तिव्यत्ययादनार्यैः म्लेच्छादिभि-र्जीवितचारित्रापहारिभिरभिभूतानामिति शेषः, म्लेच्छेषु वा आगच्छत्स्विति शेषः 5, एतानि पुष्टालम्बनानीति तत्तरणेऽपि न दोष इति, उक्तं च—
इसके पांच अपवाद हैं—'पंच इत्यादि'। राजा, शत्रु आदि से उपधि आदि के अपहरण का भय होने पर। दुर्भिक्ष के कारण के कारण भिक्षा आदि का अभाव होने पर। किसी के द्वारा व्यथित अथवा प्रवाहित किए जाने पर अर्थात् विरोधी के द्वारा गंगा आदि में गिरा दिए जाने पर। बाढ़ आदि के आने पर गंगा आदि के उन्मार्गगामी होने पर। अनार्य आदि के द्वारा उपद्रुत किए जाने पर। ये पुष्ट आलंबन हैं। इन आलंबनों के कारण नदी उतरने में दोष नहीं हैं। कहा भी है—
सालंबणो पडंतो वि अप्पयं दुग्गमे वि धारेइ।
इय सालंबणसेवी धारेइ जई असढभावं।।
आलंबणहीणो पुण निवडइ खलिओ अहे दुरुत्तारे।
इय निक्कारणसेवी पडइ भवोहे अगाहम्मि।।
(आवनि. 1186,87)
सालंबन गिरता हुआ दुर्गम स्थान में भी अपने आपको बचा लेता है। जो अशठ भाव से सालंबन सेवना करता है वह संसार समुद्र में गिरने से बच जाता है। जो आलंबनहीन हो अर्थात् पुष्ट आलंबन के बिना दुरुत्तर स्थान में गिरता है वह विनष्ट हो जाता है। इसी प्रकार निष्कारण जो प्रतिसेवना करता है वह अगाध संसार रूपी समुद्र में गिर जाता है अर्थात् संसार में परिभ्रमण करता है।
तथा पढमपाउसंसि त्ति इह आषाढ-श्रावणौ प्रावृट्, आषाढस्तु प्रथमप्रावृट्, ॠतूनां वा प्रथमेति प्रथमप्रावृट्, अथवा चतुर्मासप्रमाणो वर्षाकालः प्रावृडिति विवक्षितः, तत्र सप्ततिदिनप्रमाणे प्रावृषो द्वितीये भाग तावन्न कल्पत एव गन्तुम्, प्रथमभागेऽपि पञ्चाशद्दिनप्रमाणे विंशतिदिनप्रमाणे वा न कल्पते जीवव्याकुलभूतलत्वाद्, उक्तं च—
प्रथम प्रावृट् से यहां आषाढ़ और श्रावण ग्राह्य है। आषाढ़ प्रथम प्रावृट् है। यह ॠतुओं में प्रथम ॠतु है। अथवा यहां प्रावृट् चातुर्मास प्रमाण वर्षाकाल विवक्षित है। सत्तर दिन प्रमाण प्रावट् के दूसरे भाग में विहार कल्पनीय नहीं है। पचास दिन प्रमाण अथवा बीस दिन प्रमाण प्रथम भाग में भी पृथ्वी जीव बहुल होने से विहार कल्पनीय नहीं है। कहा भी है—
एत्थ य अणभिग्गहियं वीसइराइं सवीसइं मासं।
तेण परमभिग्गहियं गिहिनायं कत्तियं जाव।।
(बृभा. 4282)
श्रावण कृष्णा पंचमी को पर्युषण की स्थापना कर देने पर भी अनवधारित है, ऐसा गृहस्थों के सामने कहना चाहिए। शिष्य पूछता है—इस अनवधारित का इयत्ताकाल कितना है? आचार्य कहते हैं—अभिवर्धित संवत्सर में बीस दिन-रात और चांद्रसंवत्सर में एक मास और बीस दिन, यह अनवधारित का इयत्ताकाल है। इसके पश्चात् अभिगृहीत अर्थात् निश्चित कर देना चाहिए। गृहस्थों के पूछने पर ज्ञापना कर देनी चाहिए कि हम यहां वर्षाकाल के लिए स्थित हैं। हम यहां कार्तिकमास तक रहेंगे, ऐसा गृहस्थों को ज्ञात कराना चाहिए।
अनभिगृहीतम् अनिश्चितमशिवादिभिर्निर्गमभावाद्, आह च—
अशिव (दुर्भिक्ष) आदि के अनिश्चित होने से निर्गमन किया जा सकता है। उसे कहते हैं—
असिवादिकारणेहिं अहवा वासं न सुट्ठु आरद्धं।
अभिवड्ढियम्मि वीसा इयरेसु सवीसई मासो।।
(बृभा. 4283)
शिष्य ने पूछा—अनवधारितकाल इतना क्यों? आचार्य कहते हैं—कदाचित् उस क्षेत्र में अशिव आदि हो जाए अथवा वर्षा अभी सम्यक् प्रकार से न हो रही हो तो अपवादों से बचने के लिए अभिवर्धित संवत्सर में बीस दिन और चांद्रसंवत्सर में एक मास और बीस दिन का अनवधारित काल है।
यत्र संवत्सरे अधिकमासको भवति तत्र आषाढ्या विंशतिदिनानि यावदनभिग्रहिक आवासोऽन्यत्र सविंशतिरात्रं मासं पञ्चाशतं दिनानीति, अत्र चैते दोषाः—
जिस संवत्सर में अधिक मास होता है वहां आषाढ़ी पूर्णिमा से बीस दिन तक अनभिग्रहिक आवास है। अन्यत्र बीस रात्रि सहित एक माह अर्थात् पचास दिन हैं। इसके ये दोष हैं—
छक्कायविराहणया आवडणं विसमखाणुकंटेसु।
बुज्झण अभिहण रुक्खोल्लसावए तेण उवचरए।।
इस काल में विहरण से छहकाय की विराधना होती है। चलते-चलते फिसल कर गिरना, विषम भू-भाग में स्खलित होना, पांवों में स्थाणु और कांटों का लगना, पानी में बह जाना, गिरि, नदी आदि के मार्ग में आने से अभिघात होना, वृक्ष के नीचे विश्राम करते हुए वृक्ष के गिरने से विराधना होना, श्वापद तथा चोरों का उपद्रव होना, वर्षाकाल में भीगने से ग्लान होना—ये सारी आपत्तियां वर्षावास में विहरण करने से आती है।
अक्खुन्नेसु पहेसुं पुढवी उदगं च होइ दुविहं तु।
उल्लपयावण अगणी इहरा पणओ हरियकुंंथू।।
(बृभा. 2736,37)
अक्षुण्ण पथ में विहरण करने से पृथ्वीकाय की विराधना होती है तथा दोनों प्रकार के अप्काय—भौम और अंतरिक्ष की विराधना होती है। भीगे हुए को सुखाने के लिए अग्नि की विराधना तथा पनक, हरित और कुंथु जीवों की विराधना होती है।
ततस्तत्र प्रावृषि किमत आह—एकस्माद् ग्रामादवधि-भूतादुत्तरग्रामाणामनतिक्रमो ग्रामानुग्रामं तेन, ग्रामपरम्पर-येत्यर्थः, अथवा एकग्रामाल्लघु-पश्चाद्भावाभ्यां ग्रामो-ऽणुग्रामः, गामो य अणुगामो य ग्रामाणुग्रामं, तत्र दूइज्जित्तए त्ति द्रोतुं विहर्त्तुमित्युत्सर्गः, अपवादमाह—पंचेत्यादि तथैव, नवरमिह प्रव्यथेत ग्रामाच्चालयेन्निष्काशयेत् कश्चित्, उदकौघे वा आगच्छति ततो नश्येदिति, उक्तं च—
यहां वर्षाकाल में क्यों? इसे स्पष्ट करते हुए कहा है—एक गांव की सीमा से आगे के गांव का अतिक्रमण न करना ग्रामानुग्राम है। अर्थात् एक ग्राम से दूसरे ग्राम। अथवा एक ग्राम से पश्चात् होनेवाला ग्राम अनुग्राम है। ग्राम और अनुग्राम ग्रामानुग्राम है। यहां विहरण उत्सर्ग है। इसके अपवाद 'पंच इत्यादि' है। प्रव्यथेत्—गांव से निकाल दिया जाए। अथवा जलप्रवाह आदि आने पर ग्राम आदि नष्ट हो जाए। कहा भी है
आबाहे दुब्भिक्खे भए दओघंसि वा महंतंसि।
परिभवणतालणं वा जया परो वा करेज्जासि।।
(बृभा. 2739)
आबाधा—मानसिक पीड़ा, चोर, दुर्भिक्ष आदि का भय, जल प्रवाह में गांव, वसति आदि के बह जाने पर, दूसरों के द्वारा परिभव, पीड़ा आदि दिए जाने पर—इन पांच कारणों से (वर्षावास में) विहार किया जा सकता है।
तथा वर्षासु वर्षाकाले वर्षो वृष्टिर्वर्षावर्षो वर्षासु वा आवासः अवस्थानं वर्षावासस्तम्, स च जघन्यतः आ कार्त्तिक्याः दिनसप्ततिप्रमाणः, मध्यमवृत्त्या चतुर्मासप्रमाणः उत्कृष्टतः षण्मासमानः, तदुक्तम्—
वर्षाकाल में वृष्टि वर्षावर्ष अथवा वर्षा में आवास वर्षावास है। यह जघन्यतः कार्तिक तक सत्तर दिन प्रमाण होता है। मध्यमतः चार माह और उत्कृष्टतः छह माह होता है। उसे कहते हैं—
इअ सत्तरी जहन्ना असिई नउई विसुत्तरसयं च।
जइ वासे मग्गसिरे दस राया तिन्नि उक्कोसा।।
(बृभा. 4285)
मासमित्यर्थः,
जो आषाढ़ी पूर्णिमा से आगे एक मास और बीस दिन-रात को पर्युषणा करते हैं उनके 70 दिन का जघन्य वर्षावास होता है। भाद्रव शुक्ला पंचमी से कार्तिक पूर्णिमा तक भी 70 दिन ही रहते हैं। जो भाद्रव कृष्णा दशमी को पर्युषणा करते हैं उनके 80 दिन का मध्यम वर्षावास होता है। जो श्रावणी पूर्णिमा को पर्युषणा करते हैं उनके कार्तिक पूर्णिमा तक 90 दिन का, श्रावण शुक्ला पंचमी को पर्युषणा करन वाले के 100 दिन का और श्रावण कृष्णा को पर्युषणा करने पर 110 दिन का वर्षावास होता है। यदि मृगसर मास में वर्षा होती है तो उत्कृष्टतः तीन दस रात्रियों तक (अर्थात् पूरे मृगसर मास तक) वहां रहा जा सकता है। तत्पश्चात् पौष की प्रतिपदा को अवश्य विहार कर देना चाहिए। यह पंचमासिक उत्कृष्ट वर्षावास है।
काऊण मासकप्पं तत्थेव ठियाण तीते मग्गसिरे।
सालंबणाण छम्मासिओ उ जेट्ठुग्गहो होइ।।
(बृभा. 4286)
जिस क्षेत्र में आषाढ़मासकल्प किया है और वहीं वर्षावास किया है और वर्षा आदि के कारण मृगसर मास में भी वहीं रहना पड़ता है तो ऐसे सालंबन मुनियों के छह मास का ज्येष्ठावग्रह—उत्कृष्ट वर्षावास होता है।
पज्जोसवियाणं ति परीति सामस्त्येनोषितानां पर्युषणाकल्पेेन नियमवद्वस्तुमारब्धानामित्यर्थः, पर्युषणा-कल्पश्च न्यूनोदरताकरणं विकृतिनवकपरित्यागः पीठ-फलकादिसंस्तारकादानमुच्चारादिमात्रकसंग्रहणं लोचकरणं शैक्षाप्रव्राजनं प्राग्गृहीतानां भस्मडगलकादीनां परित्यजन-मितरेषां ग्रहणं द्विगुणवर्षोपग्रहोपकरणधरणमभिनवोपकरणा-ग्रहणं सक्रोशयोजनात् परतो गमनवर्जनमित्यादिकः, उक्तं च—
संपूर्ण रूप से नियम की तरह कल्प से (अनुष्ठान) प्रारंभ करना पर्युषण है। ऊनोदरी तथा नौ विकृति का परित्याग, पीठ, फलक, संस्तारक आदि का ग्रहण, उच्चार आदि के मात्रक का संग्रहण, लुंचन, शैक्ष अप्रव्रज्या, पूर्व गृहीत राख, डगलक आदि का परिष्ठापन तथा नए का ग्रहण, दो वर्ष पुराने उपग्रह—उपकरण आदि का ग्रहण, नए उपकरण का अग्रहण, कोश सहित योजन से अधिक दूर तक जाने का वर्जन आदि पर्युषणा कल्प है। कहा भी है—
दव्वट्ठवणाऽऽहारे विगई संथार मत्तए लोए।
सच्चित्ते अच्चित्ते वोसिरणं गहणधरणाइ।।
(निभा. 3291)
वर्षावास प्रायोग्य आहार, विगय, संस्तारक, मात्रक आदि का ग्रहण करना, पूर्व गृहीत को धारण करना तथा अनुपयोगी द्रव्यों का विसर्जन करना द्रव्य स्थापना है। इस विषय को सात द्वारों से व्याख्यायित किया गया है—1. आहार 2. विगय 3. संस्तारक 4. मात्रक 5. लोच 6. सचित्त 7. अचित्त।
दव्वट्ठवण त्ति निशीथे द्वारपरामर्श इति।
निशीथ में द्रव्य, स्थापना का द्वारगाथा में विमर्श किया गया है।
ज्ञानमेवार्थो यस्य स ज्ञानार्थः, तद्भावस्तत्ता, तया ज्ञानार्थतया ज्ञानार्थित्वेन, तत्रापूर्वः श्रुतस्कन्धोऽन्य-स्याचार्यदेरस्ति स च भक्तं प्रत्याख्यातुकामस्ततो यद्यसौ तत्सकाशान्न गृह्यते ततोऽसौ व्यवच्छिद्यते अतस्तद्ग्रहणार्थं ग्रामानुग्रामं द्रोतुं कल्पते, एवं दर्शनार्थतया दर्शनप्रभावक-शास्त्रार्थित्वेन, चारित्रार्थतया तु तस्य क्षेत्रस्यानेषणा-स्त्र्यादिदोषदुष्टतया तद्रक्षणार्थम्, तथा आयरियउवज्झाये व त्ति समाहारद्वन्द्वत्वादाचार्योपाध्यायं वा से तस्य भिक्षोः वीसुंभेज्ज त्ति विष्वक् शरीरात् पृथग् भवेत् जायेत, म्रियेतेत्यर्थः, ततस्तत्र गच्छे अन्यस्याचार्यादेरभावाद् गणान्तराश्रयणार्थम्, अथवा वीसुंभेज्ज त्ति विश्रम्भेत तस्य साधोराचार्यादिर्विश्रब्धो भवेत्, ततोऽत्यन्तरहस्यकार्य-करणायेति, तथा आचार्योपाध्यायानां वा बहिस्ताद् वर्षाक्षेत्रस्य वर्त्तमानानां वैयावृत्यकरणतायै प्रेषितस्याचार्यादिना द्रोतुं कल्पत इति, उक्तं च—
ज्ञान ही जिसका अर्थ—प्रयोजन है वह ज्ञानार्थ है। उसका भाव ज्ञानार्थता हैं। ज्ञानार्थिता से किसी अन्य आचार्य के, जिसके पास अपूर्व श्रुतस्कंध है, वे भक्त प्रत्याख्यान करने को तत्पर हैं। यदि उनसे वह ज्ञान नहीं लिया गया तो वह विनष्ट हो जाएगा। अतः उसे ग्रहण करने के लिए ग्रामानुग्राम विहरण कल्पनीय है। इसी प्रकार दर्शन प्रभावक शास्त्रार्थ के लिए, चारित्र के लिए, उस क्षेत्र के अनेषणा, स्त्री आदि दोषों से दुष्ट होने से चारित्र की रक्षा के लिए तथा आचार्य-उपाध्याय के काल धर्म के प्राप्त होने पर अन्य आचार्य आदि का अभाव होने पर गणांतर में आश्रय प्राप्त करने के लिए जा सकते हैं। यहां आचार्य-उपाध्याय में द्वंद्व समास है। अथवा आचार्य आदि का अत्यन्त विश्वस्त साधु रहस्यपूर्ण कार्य के लिए जा सकता है। आचार्य-उपाध्याय के द्वारा वैयावृत्य के लिए चातुर्मासिक क्षेत्र से बाहर भेजा जाए तो विहार कल्पनीय है। कहा भी है—
असिवे ओमोयरिए रायदुट्ठे भए व गेलन्ने।
नाणाइतिगस्सट्ठा वीसुंभण पेसेणेणं च।।
(निभा. 3286, बृभा. 2741)
अशिव, अवमौदर्य, राजद्विष्ट, भय अथवा ग्लान हो जाने पर—यह प्रागुक्त द्वितीय पद है। यह दूसरा द्वितीय पद है—ज्ञान, दर्शन और चारित्र रूप त्रिक की प्राप्ति के लिए, आचार्य के देहावसान होने पर अथवा आचार्य द्वारा प्रयोजनवश भेजने पर—इन कारणों से वर्षावास में भी विहरण किया जा सकता है।
अणुघाइय त्ति न विद्यते उद्घातो लघूकरणलक्षणो यस्य तपोविशेषस्य तदनुद्घातं यथाश्रुतदानमित्यर्थः, तद्येषां प्रतिषेवाविशेषतोऽस्ति तेऽनुद्घातिकाः। हस्तकर्म समयप्रसिद्धम्, तत् कुर्वाणः। मैथुनम् अब्रह्म अतिक्रमादिना सेवमानः। तथा भुज्यत इति भोजनम्, रात्रौ भोजनं रात्रिभोजनम्, तच्च द्रव्यतोऽशनादि, क्षेत्रतः समयक्षेत्रे, कालतो दिवा गृहीतं दिवा भुक्तं, दिवा गृहीतं रात्रौ भुक्तं, रात्रौ गृहीतं दिवा भुक्तुं, रात्रौ गृहीतं रात्रौ भुक्तमित्येवं चतुर्भङ्गरूपम्। भावतो राग-द्वेषाभ्याम्, तद् भुञ्जानोऽश्नन्नित्यर्थः, अत्र दोषाः—
जो तप से कम न किया जा सके वह अनुद्घातिक है। उसकी प्रतिसेवना करनेवाला अनुद्घातिक है। हस्त कर्म शास्त्र प्रसिद्ध है। उसको करता हुआ, अब्रह्मचर्य का सेवन करता हुआ (अनुद्घातिक है।) जिसका भोग किया जाए वह भोजन है। रात्रि के समय भोजन करना रात्रिभोजन है। वह अशन आदि है। क्षेत्रतः समयक्षेत्र—मनुष्यलोक में है। कालतः—दिन में ग्रहण किए हुए का रात्रि में भोग करता है। दिन में ग्रहण किए हुए का दिन में भोग करता है। रात्रि में ग्रहण किए हुए का दिन में भोग करता है। रात्रि में ग्रहण किए हुए का रात्रि में भोग करता है। भावतः राग-द्वेष से युक्त हो अशन आदि का भोग करता है। इसमें ये दोष हैं—
संतिमे सुहुमा पाणा....(दस. 6/24-26) इत्यादि श्लोक त्रयम्, तथा—
प्राणी सूक्ष्म होते हैं, इत्यादि। इसे तीन श्लोकों से कहा गया है। तथा—
जइ वि हु फासुगदव्वं कुंथू पणगा तहा वि दुप्पस्सा।
पच्चक्खं नाणी वि हु राईभत्तं परिहरंति।।
जइ वि य पिवीलिगाइ दीसंति पईवजोइउज्जोए।
तह वि खलु अणाइन्नं मूलवयविराहणा जेणं।।
(बृभा. 2863,64)
यद्यपि अशन—ओदन आदि प्रासुक द्रव्य होते हैं। पर उनमें आगन्तुक कुंथु आदि सूक्ष्म त्रस जीव तथा पनक आदि तदुत्थ जीव रात्रि में दुर्दर्श होते हैं। प्रत्यक्षज्ञानी भी अन्न-पान आदि को विशुद्ध जानकर भी रात्रिभोजन का परिहार करते हैं फिर परोक्ष ज्ञानियों की तो बात ही क्या? यद्यपि ऊपर से गिरे हुए चींटी आदि जीव प्रदीप, ज्योति आदि से उद्योतित भक्त-पान में देखे जा सकते हैं तथापि यह तीर्थंकरों के द्वारा अनाचीर्ण है अतः इससे प्राणातिपात आदि मूलगुणों की विराधना का प्रसंग होता हैं। इसलिए मुनि रात्रि भोजन न करे।
तथा अगारं गृहम्, सह तेन वर्त्तत इति सागारः, स एव सागारिकः शय्यातरः, तस्य पिण्डः आहारोपधिरूपः अन्यस्त्वसौ न भवति, उक्तं च—
अगार—घर, उसके साथ रहनेवाला सागार है वही सागारिक शय्यातर है। उसका पिंड—आहार उपधि रूप शय्यातरपिंड है। अन्य वस्तुएं उपधि रूप नहीं हैं। कहा भी है
तण-छार-डगल-मल्लग-सेज्जा-संथार-पीढ-लेवाई।
सेज्जायरपिंडो सा न होइ सेहो य सोवहिओ।।
(निभा. 1154, बृभा. 3535)
तृण, डगल, क्षार, मल्लक, शय्या, संस्तारक, पीठ, लेप आदि शय्यातरपिंड नहीं होते। वस्त्र, पात्र सहित शैक्ष (चाहे वह शय्यातर का पुत्र आदि क्यों न हो) भी शय्यातरपिंड नहीं होता है।
इति सागारिकपिण्डः, तं भुञ्जानः, तद्भोजने चामी दोषाः—
शय्यातरपिंड का भोग करनेवाले के ये दोष होते हैं—
तित्थकरप्पडिकुट्ठो अन्नायं उग्गमोऽवि य न सुज्झे।
अज्ञातोञ्छो न भवतीत्यर्थः परिचयात्।।
अविमुत्ति अलाघवया दुल्लहसेज्जा य वोच्छेदो।
तीर्थंकर द्वारा शय्यातरपिंड निषिद्ध है। परिचय के कारण अज्ञात उच्छ नहीं होता है तथा उद्गम की भी शुद्धि नहीं होती है। अविमुक्ति अलाघवता होती है। शय्या की प्राप्ति दुर्लभ हो जाती है। शय्या का विच्छेद या भक्तपान का प्रतिषेध होता है।
पडिबंधनिराकरणं केई अन्ने उ गिही अगहणस्स
तस्साउट्टण शय्यातरावर्जनमित्यर्थः—
आणं इत्थऽवरे बेंति भावत्थं।।
(पञ्चा. 17।18,19)
शय्यातर पिंड का वर्जन करने से प्रतिबंध—परस्पर के स्नेह का निराकरण होता है। कुछ आचार्य इसका भावार्थ करते हैं कि शय्यातर के मन में यह भाव आता है कि ये साधु कितने निस्पृह हैं। शय्यातरपिंड का वर्जन यह अर्थ है।
तथा राज्ञः पिण्डो राजपिण्डः, तं भुञ्जानः, राजा चेह चक्रवर्त्त्यादिर्यत आह—
राजा का पिंड राजपिंड है, उसका भोग करता हुआ, यहां राजा चक्रवर्ती आदि हैं। कहा है—
जो मुद्धा अभिसित्तो पंचेहिं सहिओ य भुंजए रज्जं।
तस्स उ पिंडो वज्जो तव्विवरीयम्मि भयणा उ।।
(निभा. 2626)
जिसका राज्याभिषेक हो चुका तथा जो सेनापति, अमात्य, पुरोहित, श्रेष्ठी व सार्थवाह—इन पांच पदाधिकारियों सहित राज्य का भोग कर रहा हो, उसका पिंड—अशन आदि मुनि के लिए वर्ज्य है। इसके विपरीत अनभिसिक्त राजा आदि के विषय में भजना है।
पिण्डस्वरूपं च—
पिंड के स्वरूप का कथन करते हैं—
असणाईया चउरो वत्थे पाए य कंबले चेव।
पाउंछणए य तहा अट्ठविहो रायपिंडो तु।।
(निभा. 2624)
राजपिंड के आठ प्रकार प्रज्ञप्त हैं—अशन, पान, खादिम, स्वादिम, वस्त्र, पात्र, कंबल और पादप्रोञ्छन।
दोषा आज्ञादयः, ईश्वरादिप्रवेशादौ व्याघातः अमङ्गलधिया प्रेरणा लोभ एषणाव्याघातश्चौरादिशङ्का चेत्यादय इति।।
आज्ञा आदि (का भंग) दोष है। ईश्वर—राजा, तलवर आदि के प्रवेश में व्याघात होता है। मुंडित मस्तक से अमंगल की बुद्धि होती है। प्रेरणा, लोभ के कारण एषणा में व्याघात होता है। किसी वस्तु की चोरी होने पर चोर की आशंका हो सकती है। राजकुल में प्रविष्ट होने के ये दोष हैं।
नाइक्कमइ त्ति आज्ञामाचारं वेति। नगरं स्यात् भवेत् सर्वतः सर्वासु दिक्षु समन्ताद् विदिक्षु, अथवा सर्वतः किमुक्तं भवति? समन्तादिति, गुप्तं प्राकारवेष्टितत्वात् गुप्तद्वारं द्वाराणां स्थगितत्वात्, श्राम्यन्ति तपस्यन्तीति श्रमणाः मा वधीरिति प्रवृत्तिर्येषां ते माहनाः उत्तरगुण-मूलगुणवन्तः संयता इत्यर्थः, अथवा श्रमणाः शाक्यादयः माहना ब्राह्मणा नो संचाएंति न शक्नुवन्ति, भक्ताय पानाय वा निष्क्रमितुं वा निर्गन्तुं नगरात् तद्बहिर्भिक्षाकुलेषु भिक्षित्वा तथैव प्रवेष्टुं वेति, ततस्तेषां श्रमणादीनां प्रयोजने विज्ञापनाय राज्ञोऽन्तः पुरस्थस्य प्रमाणभूतराज्ञ्या वा राजान्तः पुरमनुप्रविशेत्।
आज्ञा अथवा आचार का अतिक्रमण नहीं करता है। जहां सर्व दिशाओं और विदिशाओं से गमनागमन हो वह नगर है। यहां सर्वतः क्यों कहा? सब ओर से प्राकार से वेष्टित होनेे से गुप्त हैं। जिसके द्वार बंद कर दिए गए हों वह गुप्तद्वार है। जो श्रम-तप करते हैं वे श्रमण हैं। जिनकी प्रवृत्ति नहीं मारना है, वे माहन हैं। वे मूलगुण और उत्तरगुण रूप संयमी हैं। अथवा श्रमण शाक्य आदि हैं। ब्राह्मण माहन हैं। भोजन-पानी के लिए नगर से बाहर भिक्षाकुलों में जा न सके अथवा भिक्षा ग्रहण कर प्रवेश न कर सके तब श्रमण आदि प्रयोजन बतलाने के लिए राजा के अंतःपुर स्थित द्वारपाल अथवा प्रमाणभूत राजाज्ञा से अंतःपुर में प्रवेश कर सकता है।
इह च शाक्यादीनां प्रयोजने यद् राज्ञो विज्ञापनं तदपवादापवादरूपम्, असंयताविरतत्वात्तेषाम्, एतच्च किञ्चिदात्यन्तिकं सङ्घादिप्रयोजनमवलम्बमानानां भवतीति समवसेयमित्येकम्। तथा कृतप्रयोजनैः प्रतिह्रियते प्रतिनीयते यत्तत् प्रतिहारप्रयोजनत्वात् प्रातिहारिकम्, पीठं पट्टादिकं फलकम् अवष्टम्भफलकं शय्या सर्व्वाङ्गीणा फलकादिरूपा संस्तारको लघुतरोऽथवा शय्या शयनं तदर्थः संस्तारकः शय्यासंस्तारकः, द्वन्द्वैकवद्भावात् पीठ-फलक-शय्यासंस्तारकं पच्चप्पिणमाणे त्ति आर्षत्वात् प्रत्यर्प्पयितुं तत् प्रविशेत् यस्माद् यदानीतं तत्तत्रैव निक्षेप्तव्यमिति कृत्वेति द्वितीयम्। हयादेर्दुष्टादागच्छतो भीत इति तृतीयम्। परः आत्मव्यतिरिक्तः सहस त्ति अकस्मात् बलस त्ति बलने हठात् सकारस्त्वागमिको बाहौ गृहीत्वेति चतुर्थम्। बहिया व त्ति नगरादेर्बहिरारामगतं वा उद्यानगतं वा निर्ग्रन्थम्, तत्र आरामो विविधपुष्पजात्युपशोभित उद्यानं तु चम्पकवनाद्युपशोभितमिति, संपरिक्खिवित्त त्ति संपरिक्षिप्य परिवार्य सन्निविशेत क्रीडाद्यर्थं गत आवासं कुर्यादिति पञ्चममिति। इच्चेएहीत्यादिना निगमनम्, इह च पीठा-दीनामर्प्पणस्य ग्रहणव्यतिरेकेणासम्भवात् तद्ग्रहणमप्यनेनैव सङ्गृहीतं द्रष्टव्यमिति, भवन्ति चात्र गाथाः—
वहां शाक्य आदि के प्रयोजन में राजा को जो विज्ञापन है वह अपवाद का अपवाद है। क्योंकि वे असंयत, अविरत हैं। संघ आदि के अत्यंत प्रयोजन होने से यह होता है। यह प्रथम विकल्प है। प्रयोजन संपन्न होने पर जिसे लौटाया जाए वह प्रातिहारिक—पीठ, फलक, शय्या, संस्तारक को लौटाने के लिए अंतःपुर में प्रविष्ट हो सकता है। यहां शय्या सर्वांगीण फलकरूप (पूरा बिछौना हो वह) है तथा संस्तारक छोटी शय्या है। पीठ फलक—शय्या-संस्तारक यहां द्वन्द्व भाव समास है। जो वस्तु जहां से लाई गई है, उसको पुनः वहीं देना चाहिए। 'पच्चप्पिणमाणे, यह आर्ष प्रयोग है, यह द्वितीय विकल्प है। दुष्ट घोड़े आदि के सामने आ जाने पर रक्षा के लिए (अंतःपुर में प्रविष्ट हो सकता है।) यह तीसरा विकल्प है। अकस्मात् कोई अन्य व्यक्ति बाहु पकड़ कर ले जाए तो (अंतःपुर में प्रविष्ट हो सकता है।) यह चतुर्थ विकल्प है। नगर के बाहर आराम अथवा उद्यान में ठहरे हुए मुनि को, यहां क्रीडा के लिए राज अंतःपुर आ जाए और घेर ले तो मुनि वहां रह सकता है। यह पांचवां विकल्प है। आराम—विभिन्न आकार के पुष्प समूहों से शोभित उपवन। उद्यान—चंपक आदि से सुशोभित उपवन। 'इच्चेेतेहि' यह निगमन है। ग्रहण किए बिना पीठ आदि का अर्पण संभव नहीं है। अतः इसका ग्रहण भी इससे संगृहीत ही द्रष्टव्य है, यहां गाथाएं (इस प्रकार) हैं—
अंतेउरं च तिविहं जुन्नं नवयं च कन्नगाणं च।
एक्केक्कं पि य दुविहं सट्ठाणे चेव परठाणे।।
एतेसामन्नयरं रन्नो अंतेउरं तु जो पविसे।
सो आणाअणवत्थं मिच्छत्तविराहणं पावे।।
(निभा. 2637,2638)
अंतःपुर के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. जीर्ण अंतःपुर—प्रौढ़ एवं अपरिभोग्य रानियों का। 2. नव्य अंतःपुर—युवा एवं परिभोग्य रानियों का। 3. कन्यक अंतःपुर—अप्राप्त यौवन राजकुमारियों का। प्रत्येक के दो-दो प्रकार होते हैं—स्वस्थान (राजमहल) में स्थित तथा परस्थान (उद्यान आदि) में स्थित। जो भिक्षु इनमें से किसी अंतःपुर में प्रविष्ट होता है वह आज्ञाभंग, अनवस्था, मिथ्यात्व एवं विराधना दोषों को प्राप्त होता है।
सद्दाइइंदियत्थोवओगदोसा न एसणं सोहे।
सिंगारकहाकहणे एगयरुभए य बहुदोसा।।
अंतःपुर में होनेवाले गीत आदि शब्दों से इंद्रिय विषयों में उपयुक्त भिक्षु ईर्या, एषणा आदि समितियों का शोधन नहीं कर पाता। श्ृंगार कथा के कारण आत्म-समुत्थ, परसमुत्थ अथवा उभयसमुत्थ राग आदि दोष होने की संभावना रहती है।
बहिया वि होंति दोसा केरिसिगा कहणगिण्हणाईया।
गव्वो बाउसियत्तं सिंगाराणं च संभरणं।।
बितियपदमणाभोगा वसहि परिक्खेव सेज्जसंथारे।
हयमाईदुट्ठाणं आवयमाणाण कज्जेसु।।
(निभा. 2642-44)
यदि अंतःपुर उद्यान आदि बाह्य भागों में हो तो अनेक दोष होते हैं। यथा— 1. अंतःपुर कैसा है, इस उत्सुकता से वहां जाए तो पूर्ववर्णित दोषों की संभावना रहती है। 2. श्ृंगार कथा को कहने से भिक्षु को बंदी बनाया जाना आदि दोष संभव है। 3. मैं अंतःपुर में कथा करने जाता हूं, मेरा शरीर सुंदर एवं परिपुष्ट है, इत्यादि का गर्व हो सकता है। 4. बाकुशित्व—अंतःपुर प्रवेश के लिए हाथ, पैर आदि धो सकता है। 5. श्रृंगारिक वातावरण में पूर्वभोगों की स्मृति हो सकती है। भिक्षु इन कारणों से अपवाद में अंतःपुर में प्रविष्ट हो सकता है—1. अनाभोग—भिक्षु को ज्ञान न हो अथवा अंतःपुर परस्थान—उद्यान आदि में हो तो वह पूर्वाभ्यास के कारण वहां अज्ञानवश चला जाता है। 2. भिक्षु उद्यान में ठहरा हुआ हो और चारों ओर अंतःपुर आ जाने से उनसे परिवेष्टित हो जाए तो अन्य वसति के अभाव में गमनागमन कर सकता है। 3. शय्या, संस्तारक लौटाने के लिए। 4. दुष्ट घोड़े, हाथी आदि पीछे पड़ जाएं तो बचाव के लिए गमन कर सकता है। 5. कुल, गण, संघ आदि के किसी आपातकालीन कार्य के लिए रानी से मिलना हो तो अंतःपुर में प्रविष्ट हो सकता है।
सू. 103-106—पंचहिं....धरेज्जा।
(टी.) अनन्तरमन्तःपुरसूत्रत्वात् स्त्रीगतमुक्त-मधुनाऽपि तद्गतमेव क्रियाविशेषमाह—पंचहीत्यादि सूत्र-चतुष्ट्यं कण्ठ्यम्, नवरं दुव्वियड त्ति विवृता अनावृता सा चोत्तरीयापेक्षयाऽपि स्यादतो दुःशब्देन विशेष्यते—दुष्ट्ठु विवृता दुर्व्विवृता, परिधानवर्जितेत्यर्थः, अथवा विवृतोरुका दुर्व्विवृता, या दुर्व्विवृता सती दुर्न्निषण्णा दुष्ट्ठु विरूपतयोपविष्टा गुह्यप्रदेशेन कथञ्चित् पुरुषनिसृष्ट-शुक्रपुद्गलवद्भूमिपट्टादिकमासनमाक्रम्य निविष्टा सा दुर्व्विवृतदुर्न्निषण्णेति शुक्रपुद्गलान् कथञ्चित् पुरुषनिसृष्टानासनस्थानधितिष्ठेत् योन्याकर्षणेन संगृह्णीयात् तथा शुक्रपुद्गलसंसृष्टं से तस्याः स्त्रिया वस्त्रमन्तः मध्ये योनावनुप्रविशेत्, इह च वस्त्रमित्युपलक्षणम्, तथाविधमन्यदपि। केशिमातुः केशवत् कण्डूयनार्थं रक्तनिरोधार्थं वा तया प्रयुक्तं सदनुप्रविशेद् अनाभोगेन वा तथाविधं वस्त्रं परिहितं सद् योनिमनुप्रविशेत्।
अनन्तर सूत्र अंतःपुर सूत्र होने से स्त्री से संबद्ध कथन किया गया। संप्रति उससे संबंधित ही कथन करते है—'पंचहि इत्यादि'। चारों सूत्र सुगम हैं। 'दुव्वियडे' का अर्थ है विवृता, उत्तरीय की अपेक्षा से वह अनावृता भी होती है। अतः उसे 'दुः' शब्द से विशेषित किया है। इस प्रकार से विवृत दुविर्वृत है अर्थात् परिधान रहित है। जिसका उरु भाग विवृत है वह विवृतोरुका है। व्यवस्थित स्थित न होने से विरूपता से जो बैठी है। गुह्य प्रदेश विवृत रहने से भूमि, पट्ट आदि पर पुरुष निःसृष्ट शुक्र पुद्गलों पर बैठने से अनावृत तथा दुर्निषण्ण स्त्री के योनि देश में शुक्र पुद्गलों का आकर्षण होने पर (वह सहवास न करती हुई भी गर्भधारण कर सकती है।) शुक्र पुद्गलों से संसृष्ट उसके वस्त्र योनि-देश में अनुप्रविष्ट हो जाने पर (भी वह गर्भ धारण कर सकती है।) यहां वस्त्र उपलक्षण है। तथाविध अन्य पदार्थ से भी ऐसा हो सकता है। यथा केशीकुमार की माता ने अपनी योनि की खुजली मिटाने के लिए अथवा रक्तप्रवाह को रोकने के लिए केश को योनि में प्रविष्ट किया। केश के प्रयोग से अनाभोग (स्त्री पुरुष के सहवास के बिना ही) से ही वह शुक्र पुद्गलों को अनुप्रविष्ट कर (गर्भवती हो गई।)
तथा स्वयमिति पुत्रार्थिनीत्वाच्छीलरक्षकत्वाच्च से ति सा शुक्रपुद्गलान् योनावनुप्रवेशयेत्, तथा परो व त्ति श्वश्रूप्रभृतिकः पुत्रार्थमेव से तस्या योनाविति गम्यते, तथा वियडं ति समयभाषया जलं तच्चानेकधेत्यत उच्यते शीतोदकलक्षणं यद्विकटं पल्वलादिगतमित्यर्थः तेन वा से तस्या आचमत्याः पूर्वपतिता उदकमध्यवर्त्तिनः शुक्र-पुद्गलाः अनुप्रविशेयुरिति। इच्चेएहीत्यादि निगमनमिति। अप्राप्तयौवना प्राय आ वर्षद्वादशकादार्त्तवाभावात् तथाऽतिक्रान्तयौवना वर्षाणां पञ्चपञ्चाशतः पञ्चाशतो वा परत आर्त्तवाभावादेव, यतोऽवाचि—
इसी प्रकार स्वयं का तात्पर्य है, पुत्र की इच्छा से और शील की रक्षा हेतु स्वयं अपने ही हाथों से शुक्र पुद्गलों को योनि-देश में अनुप्रविष्ट कर देने पर (गर्भवती हो सकती है।) तथा पर—श्वसुर आदि के शुक्र पुद्गलों को पुत्र प्राप्ति के लिए योनि में प्रवेश करवाती है, ऐसा जानना चाहिए। विकट—शास्त्रीय भाषा में जल के लिए अनेक बार इस शब्द का प्रयोग किया गया है। शीतोदक लक्षण रूप जो जल है, वह छोटे तालाब आदि का है। स्त्री के द्वारा तालाब आदि के जल का आचमन लेते हुए जल में पूर्वपतित शुक्र पुद्गल अनुप्रविष्ट हो जाने पर वह गर्भ धारण कर सकती है। 'इच्चेएहि' यह निगमन सूत्र है। अप्राप्तयौवना अर्थात् बारह वर्ष पर्यंत कुमारी (गर्भ धारण नहीं करती है।) क्योंकि उसमें आर्तव का अभाव है। अतिक्रांतयौवना—विगत यौवना पचास अथवा पचपन वर्ष पश्चात् स्त्री गर्भ धारण नहीं करती है क्योंकि उसमें आर्तव का अभाव होता है। कहा भी है—
मासि मासि रजः स्त्रीणामजस्रं स्रवति त्र्यहम्।
वत्सराद् द्वादशादूर्ध्वं याति पञ्चाशतः क्षयम्।।
पूर्णषोडशवर्षा स्त्री, पूर्णविंशेन संगता।
शुद्धे गर्भाशये मार्गे, रक्ते शुक्रे ऽनिले हृदि।।
वीर्यवन्तं सुतं सूते, ततो न्यूनाब्दयोः पुनः।
रोग्यल्पायुरधन्यो वा, गर्भो भवति नैव वा।।
( )
बारह वर्ष से पचास वर्ष की उम्र तक स्त्री के प्रतिमाह तीन दिन अजस्र रजःस्राव होता है। पूर्ण सोलह वर्ष की कुमारी का बीस वर्ष के युवक के साथ सहवास होने से वीर्यवान पुत्र उत्पन्न होता है क्योंकि उस समय गर्भाशय, मार्ग, रक्त, शुक्र, अनिल, और हृदय शुद्ध होते हैं। उससे कम अवस्था में सहवास होने पर संतान की प्राप्ति नहीं होती है और यदि होती है तो वह रोगी, अल्पायु और अभागी होता है।
शुद्धे निर्द्दोषे गर्भाशयादिषट्क इत्यर्थः। तथा जातेः जन्मत आरभ्य वन्ध्या निर्बीजा जातिवन्ध्या, तथा ग्लान्येन ग्लानत्वेन स्पृष्टा ग्लान्यस्पृष्टा रोगार्द्दिता, तथा दौर्मनस्यं शोकाद्यस्ति यस्या सा दौर्मनस्यिका तद्वा सञ्जातमस्या इति दौर्मनस्यितेति। इच्चेएहीत्यादि निगमनम्। नित्यं सदा न त्र्यहमेव ॠतू रक्तप्रवृत्तिलक्षणो यस्याः सा नित्यर्तुका, तथा न विद्यते ॠतुरुक्तरूपः शास्त्रप्रसिद्धो वा यस्याः सा अनृतुका, तथाहि—
शुद्ध—निर्दोष गर्भाशय आदि षट्क। जाति वन्ध्या—जन्म से वन्ध्या। ग्लान्यस्पृष्टा—रोग पीड़िता। दौर्मनस्यिका—जिसके शोक आदि हों अथवा दौर्मनस्थिका जो शोक आदि युक्त हो। 'इच्चेएहि' यह निगमन सूत्र है। नित्यर्तुका—जिसके तीन दिन ही नहीं सदा रक्त की प्रवृत्ति हो वह। अनृतका—जिसके ॠतु—रक्त की प्रवृत्ति कभी न हो। अथवा 'ॠतु' रक्त रूप के लिए शास्त्रप्रसिद्ध शब्द है। और—
ॠतुस्तु द्वादश निशाः, पूर्वास्तिस्रोऽत्र निन्दिताः।
एकादशी च युग्मासु स्यात् पुत्रोऽन्यासु कन्यका।।
पद्मं सङ्कोचमायाति, दिनेऽतीते यथा तथा।
ॠतावतीते योनिः सा, शुक्रं नैव प्रतीच्छति।।
मासेनोपचितं रक्तं धमनीभ्यामृतौ पुनः।
ईषत्कृष्णं विगन्धं च, वायुर्योनिमुखान्नुदेद्।।
( )
ॠतुकाल के बारह रात्रि पूर्व की तीन रात्रियां निन्दित कही गई है। एकादशी और युग्मतिथियों में पुत्र होता है। अन्य में (गर्भधारण करने पर) कन्या होती है। क्योंकि ज्यों-ज्यों दिन व्यतीत होते हैं पद्म संकुचित हो जाता है। ॠतुकाल के पश्चात् वह योनि शुक्र को धारण नहीं करती है। एक माह से संचित रक्त धमनियों में पुनः अमृत हो जाता है। योनिमुख से कुछ काला व गंधरहित रक्त वायु के साथ रहता है।
तथा व्यापन्नं विनष्टं रोगतः श्रोतो गर्भाशयच्छिद्रलक्षणं यस्याः सा व्यापन्नश्रोताः, तथा व्यादिग्धं व्याविद्धं वा वातादिव्याप्तं विद्यमानमप्युपहतशक्तिकं श्रोतः उक्तरूपं यस्याः सा व्यादिग्धश्रोता व्याविद्धश्रोता वा, तथा मैथुने प्रधानमङ्गं मेहनं भगश्च, तत्प्रतिषेधोऽनङ्गम्, तेनानङ्गेनाहार्यलिङ्गादिना अनङ्गे वा मुखादौ प्रतिषेवाऽस्ति यस्या अनङ्गं वा काममपरापरपुरुषसम्पर्कतोऽतिशयेन प्रतिषेवत इत्येवंशीलाऽनङ्गप्रतिषेविणी, तथाविध-वेश्यावदिति, ॠतौ ॠतुकाले नो नैव निकामम् अत्यर्थं बीजपातं यावत् पुरुषं प्रतिषेवत इत्येवंशीला निकामप्रतिषेविणी, वाऽपीति उत्तरविकल्पापेक्षया समुच्चये, समागता वा से तस्यास्ते प्रतिविध्वंसन्ते योनिदोषादुपहतशक्तयो भवन्ति, मेहनविश्रोतसा वा योनेर्बहिः पतन्तो विध्वंसन्ते इति, उदीर्णं च उत्कटं तस्याः पित्तप्रधानं शोणितं स्यात् तच्चाबीजमिति, पुरा वा पूर्वं वा गर्भावसरात् देवकर्म्मणा देवक्रियया देवतानुभावेन शक्त्युपघातः स्यादिति शेषः, अथवा देवश्च कार्मणं च तथाविधद्रव्यसंयोगो देवकार्म्मणं तस्मादिति, पुत्रलक्षणं फलं पुत्रफलं पुत्रो वा फलं यस्य कर्मणस्तत् पुत्रफलं तद्वा नो निर्विष्टं भवति, अलब्धम् अनुपात्तं स्यादित्यर्थः, थेवं बहुनिव्वेसं (ओनि. 530) इत्यादौ निर्वेशशब्दस्य लाभार्थस्य दर्शनात्, अथवा पुत्रः फलं यस्य तत् पुत्रफलं दानं तज्जन्मान्तरेऽनिर्विष्टम् अदत्तं भवति, निर्विष्टस्य दत्तार्थत्वात्, यथा नानिव्विट्ठं लब्भइ (पिनि. 370, निभा. 4504) त्ति।
रोग के कारण जिसके स्रोत—गर्भाशय का छिद्र नष्ट हो गया है वह व्यापन्नस्रोता है। अथवा वायु की प्रबलता से जिसका स्रोत विनष्ट हो गया है वह व्यादिग्धस्रोता अथवा व्याविद्धस्रोता है। मैथुन के प्रधान अंग—जननेन्द्रिय (मेहन और भग) का प्रतिषेध अनंग हैं। उस अनंत आहार्यलिंग आदि से अथवा जो मुख आदि से प्रतिसेवना करती है वह अनंगप्रतिसेविनी है। अथवा अनेक पुरुषों का सहवास करने से वैश्या आदि की भांति जो अतिशय प्रतिसेवी है वह अनंग प्रतिसेविनी है। ॠतुकाल में अत्यधिक वीर्यपात तक जो पुरुष सेवन करती है वह निकाम प्रतिसेविनी है। उसके गर्भधारण नहीं होता है। वा और अपि उत्तर विकल्प की अपेक्षा समुच्चय अर्थ में है। उसके योनि दोष होने से शुक्र पुद्गल नष्ट हो जाते हैं। अथवा जननेन्द्रिय के विस्रोतसिक होने से (वीर्य) योनि के बाहर गिरता हुआ विनष्ट हो जाता है। स्त्री का शोणित पित्तप्रधान होने से संतानोपत्ति के अयोग्य होता है। देवयोग से गर्भकाल से पूर्व ही गर्भशक्ति का उपघात हो जाता है। अथवा देव और कर्म के योग से तथाविध द्रव्य का संयोग देव कार्मण है। उससे पुत्र फलदायी कर्म का अर्जन न होने से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भधारण नहीं कर सकती। 'थेवं' इत्यादि के अनुसार 'निर्वेश' शब्द का प्रयोग लाभ के लिए किया गया है। अथवा जिसका फल पुत्र है वह पुत्रफल। जन्मांतर में पुत्र फलदायी कर्म के अनिर्विष्ट—अदत्त—अर्जित न होने से (वह गर्भधारण नहीं करती है।) निर्विष्ट—दत्त—अर्जित किया हुआ। यथा—अनुपार्जित को प्राप्त नहीं करता है।
सू. 107,108. पंचहिं....णातिक्कमंति।
(टी.) स्त्र्यधिकारादेव साध्वीवक्तव्यताप्रतिबद्धं सूत्रद्वयमिदमाह—पंचहीत्यादि, सुगमम्, नवरम् एगयओ त्ति एकत्र ठाणं ति कायोत्सर्ग (म्) उपवेशनं वा सेज्जं ति शयनं निसीहियं ति स्वाध्यायस्थानं चेतयन्तः कुर्वन्तो नातिक्रामन्ति न लङ्घयन्ति आज्ञामिति गम्यते। अत्थि त्ति सन्ति भवन्ति एगइय त्ति एके केचन एकाम् अद्वितीयां महतीं विपुलामग्रामिकामकामिकां वा अनभिलषणीयां छिन्ना आपाताः सार्थगोकुलादीनां यस्यां सा तथा ताम्,दीर्घोऽध्वा मार्गो यस्यां सा तथा तां दीर्घाध्वानम्, मकारस्त्वागमिकः, दीर्घोऽद्धा वा कालो निस्तरणे यस्याः सा दीर्घाद्धा तामटवीं कान्तारमनुप्रविष्टा दुर्भिक्षादिकारणवशात् तत्र अटव्याम् एगयउ त्ति एकतः एकत्रेत्यर्थः स्थानादि कुर्वन्तः आगमोक्तसामाचार्या नातिक्रामन्ति 1।
स्त्री अधिकार से ही साध्वी वक्तव्यता संबद्ध इन दो सूत्रों को कहते हैं—'पंचहि इत्यादि'। ये सुगम हैं। एक स्थान पर (निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां) कायोत्सर्ग अथवा बैठना, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं। 1. एक विशाल, वस्तीशून्य, अनभिलषणीय, जिस मार्ग से सार्थ, गोकुल आदि का आना-जाना बंद हो गया है, वैसा आवागमन रहित, जिसका मार्ग दीर्घ है, अथवा जिसे पार करने में दीर्घ काल लगे वह दीर्घाद्धा है। यहां मकार आगमिक है। ऐसी लंबी अटवी में अनुप्रविष्ट, दुर्भिक्ष आदि के कारण उस अटवी में एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन आदि करता हुआ आगमोक्त सामाचारी का अतिक्रमण नहीं करता है।
तथा राजधानी यत्र राजा अभिषिच्यते, वासमुपगताः निवासं प्राप्ता इत्यर्थः, एगइया यत्थ त्ति एकका एकतरा निर्ग्रन्था निर्ग्रन्थिका वा, च पुनरर्थः, अत्र ग्रामादौ, उपाश्रयं गृहपतिगृहादिकमिति 2, तथा अत्थे त्ति अथ गृहपतिगृहादिकमुपाश्रयमलब्ध्वा एगइया एके नागकुमारावासादौ वासमुपगताः अथवा अत्थे त्ति इह सम्बध्यते अस्ति सन्ति भवन्ति निवासमुपगता इति, तस्य च नागकुमारावासादेरतिशून्यत्वादथवा बहुजनाश्रयत्वाद-नायकत्वाच्च निर्ग्रन्थिकारक्षार्थमेकत एव स्थानादि कुर्वाणा नातिक्रामन्तीति 3, तथा आमुष्णन्तीत्यामोषकाः चौरा दृश्यन्ते, ते च इच्छन्ति निर्ग्रन्थिकाः चीवरवडियाए त्ति चीवरप्रतिज्ञया 'वस्त्राणि ग्रहीष्यामः' इत्यभिप्रायेण प्रतिग्रहीतुं यत्रेति गम्यते, तत्र निर्ग्रन्थास्तद्रक्षणार्थमेकतः स्थानादिकमिति 4, तथा मैथुनप्रतिज्ञया मैथुनार्थमिति 5। इदमपवादसूत्रम्, उत्सर्गश्चापवादसहितो भाष्य गाथाभिरवसेयस्ताश्चेमाः—
2. राजधानी—जहां राजा का अभिषेक होता है। वहां आए हुए को, ऐसा तात्पर्यार्थ है। 3. निर्ग्रंथ अथवा निर्ग्रंथी को पुनः ग्राम आदि में गृहपति का घर आदि (प्राप्त हो) तथा गृहपति के घर, उपाश्रय आदि प्राप्त न होने पर निर्ग्रंथ अथवा निर्ग्रंथियों—दोनों में से कोई नागकुमार आदि के स्थान पर रहे तो उसके अतिशून्य होने से, अति जनसंकुल होने से अथवा स्वामीविहीन होने से निर्ग्रंथ निर्ग्रंथियों की रक्षा के लिए रहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। 4. जो चोरी करते हैं वे चोर हैं। जहां चोर हों और वे निर्ग्रंथियों के वस्त्रों को चुराना चाहते हों, वहां उनकी रक्षा के लिए निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां एक स्थान पर रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं। 5. कहीं युवक बहुत हों और वे निर्ग्रंथियों के ब्रह्मचर्य को खंडित करना चाहते हों, वहां निर्ग्रंथ निर्ग्रंथियों के साथ एक स्थान पर रहता है।) यह अपवाद सूत्र है और अपवाद सहित उत्सर्ग इन भाष्य गाथाओं से ज्ञातव्य है। वे गाथाएं ये हैं—
भयणपयाण चउण्हं एकः साधुरेका स्त्रीत्यादि-भङ्गकानामित्यर्थः—
एक साधु एक स्त्री आदि भंगों का यह अर्थ है—
अन्नतरजुए उ संजए संते।
जे भिक्खू विहरेज्जा अहवा वि करेज्ज सज्झायं।।
असणादिं वाऽऽहारे उच्चारादिं च आचरेज्जाहि।
निट्ठुरमसाधुजुत्तं अन्नतरकहं च जो कहए।।
पूर्वोक्त चार भंगों में से किसी भी भंग से युक्त भिक्षु अशन, पान आदि आहार करता है, उच्चार आदि का आचरण—विसर्जन करता है, निष्ठुर एवं असाधुजनोचित किसी कथा का कथन करता है वह आज्ञाभंग, अनवस्था, मिथ्यात्व एवं दो प्रकार की विराधना को प्राप्त होता है।
स्त्रीभिः सहेति।
अतः भिक्षु इन पदों का वर्जन करे।
सो आणा-अणवत्थं मिच्छत्तविराहणं तहा दुविहं।
पावइ जम्हा तेणं एए उ पए विवज्जेज्जा।।
बीयपयमणप्पज्जे गेलन्नुवसग्गरोहगद्धाणे।
संभमभयवासासु य खंतियमाइणा निक्खमणे।।
(निभा. 2470-73)
अपवाद में भिक्षु निम्नांकित कारण होने पर पूर्वोक्त चारों विकल्पों में से किसी का प्रयोग कर सकता है—1. अनपध्यात (अनात्मवश) 2. ग्लान्य 3. उपसर्ग 4. नगररोध 5. अटवी 6. संभ्रम 7. भय 8. वर्षा। कदाचित् कोई वृद्धा आदि स्त्री अशिव आदि के कारण एकाकी रहे हुए भिक्षु के पास दीक्षा ग्रहण करना चाहे तो वह प्रथम विकल्प—'अकेला भिक्षु अकेली स्त्री' के साथ विहार आदि करना संभव है।
अपवादोऽनात्मवश इत्यर्थः—
अपवाद अर्थात् अनात्मवश।
अचेलः क्षिप्तचित्तत्वादिना, क्षिप्तचित्तः शोकेन, तत्प्रतिजागरकाः साधवो न विद्यन्ते ततो निर्ग्रन्थिकाः पुत्रादिकमिवं तं सङ्गोपायन्तीति न ततोऽप्यसावाज्ञा-मतिक्रामति 1, दृप्तचित्तो हर्षातिरेकात् 2, यक्षाविष्टो देवाधिष्ठितः 3, उन्मादप्राप्तो वातादिक्षोभात् 4, निर्ग्रन्थिकया कारणवशात् पुत्रादिः प्रव्राजितः, स च बालत्वादचेलो महानपि वा तथाविधवृद्धत्वादिनेति। अत्र चोत्सर्गापवादौ भाष्याभिहितावेवम्—
शोक आदि से क्षिप्तचित्त अचेल निर्ग्रंथ के प्रतिजागरक साधु नहीं हों तो साध्वियां उसकी पुत्र आदि की भांति सुरक्षा करती हुई आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करती हैं। 2. हर्षातिरेक से दृप्तचित्त 3. यक्षाविष्ट 4. वायु प्रकोप से उन्मत्त 5. निर्ग्रंथी के द्वारा कारण विशेष से पुत्रादि को प्रव्रजित किया गया हो वह तथा बालत्व के कारण अथवा वृद्धत्व के कारण अचेल हो गया हो, वह निर्ग्रथियों के साथ रहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। यहां भाष्यानुसार उत्सर्ग और अपवाद इस प्रकार हैं—
जे भिक्ख ऊ सचेले, ठाणनिसीयण तुयट्टणं वावि।
चेएज्ज सचेलाणं मज्झम्मि य आणामाईणि।।
(निभा. 3898)
जो सचेल भिक्षु सचेल साध्वियों के मध्य स्थान, निषीदन, त्वक्वर्तन आदि क्रियाएं करता है वह आज्ञा भंग, अनवस्था आदि दोषों को प्राप्त होता है।
इय संदंसणसंभासणेहिं भिन्नकहविरहजोगेहिं।
दोषा भवन्तीति,
तथा सिज्जातरादिपासण वोच्छेय दुदिट्ठधम्मत्ति।।
(बृभा. 3713)
इस प्रकार परस्पर संदर्शन, मिलन, संभाषण, भिन्नकथा करना, एकांत योग होना—इन सबसे चारित्र का भंग होता है। शय्यातर अथवा अन्य लोग उसकी इन चेष्टाओं को देख द्रव्यों का व्यवच्छेद कर देते हैं और वे कहने लगते हैं—ये साधु दुर्दृष्टधर्मा हैं।
तथा—
और—
संचरिए वि हु दोसा किं पुण एगतरणिगिण उभओ वा।
दिट्ठमदिट्ठव्वं मे दिट्ठिपयारे भवे खोभो।।
(निभा. 3902)
प्रथम भंग में (दोनों वर्ग सचेल हों तब) संचरण करने पर भी विश्वस्त, आलाप आदि दोष संभव हैं तो एक वर्ग या उभय वर्ग के नग्नत्व (द्वितीय यावत् चतुर्थ भंग) में तो कहना ही क्या? संयत अथवा संयती सोचती है—मैंने अद्रष्टव्य (गुप्त अंग आदि) देख लिए, अब क्या संकोच। अथवा गुप्त अंगों में दृष्टिप्रक्षेप से चित्तक्षोभ हो सकता है, फलतः अनाचार आदि दोष हो सकते हैं।
इत्युत्सर्गः,
यह उत्सर्ग विधि है।
बीयपदमणप्पज्जे गेलन्नुवसग्गरोहगद्धाणे।
समणाणं असईए समणीपव्वाविए चेव।।
(निभा. 3900)
अपवाद में—1. अनपध्यात मुनि 2. ग्लान साध्वी की सेवा करनेवाला 3. उपसर्गस्थ मुनि 4. नगररोध की स्थिति में 5. अटवी प्रपन्न में 6. श्रमणों की अनुपस्थिति में साध्वियों द्वारा प्रव्रज्या प्राप्त मुनि सचेल साध्वियों के मध्य रह सकता है, यह प्रथम भंग है।
सू. 109-111. पंच...दिट्ठीविप्पपरियासियादंडे।
(टी.) धर्मं नातिक्रामतीत्युक्तं तदतिक्रमश्चाश्रवरूप इति तद्द्वाराणि तस्यैव च प्रतिपक्षत्वात् संवरद्वाराणि पुनराश्रवविशेषांश्च दण्ड-क्रियालक्षणानां परिज्ञासूत्रादाह—पंचेत्यादि सुगमम्, नवरम् आश्रवणं जीवतडागे कर्म्मजलस्य सङ्गलनमाश्रवः, कर्म्मबन्धनमित्यर्थः, तस्य द्वाराणीव द्वाराणि उपाया आश्रवद्वाराणीति। तथा संवरणं जीवतडागे कर्म्मजलस्य निरोधः संवरस्तस्य द्वाराणि उपायाः संवरद्वाराणि मिथ्यात्वादीनामाश्रवाणां क्रमेण विपर्ययाः सम्यक्त्व-विरत्यप्रमादा-ऽकषायित्वाऽयोगित्व-लक्षणाः प्रथमाध्ययनवद्वाच्या इति।
धर्म का अतिक्रमण नहीं करते हैं, यह प्रतिपादन किया गया। वह अतिक्रमण आश्रव रूप है। अतः आश्रव द्वार और उसके प्रतिपक्षी संवर कहे हैं। पुनः दंड और क्रिया लक्षण आश्रव विशेष को परिज्ञा सूत्र से कहते हैं—'पंच इत्यादि'। यह सुगम है। जीव रूपी तालाब में कर्मरूपी जल संचयन आश्रव—कर्मबंध1 है। उसके द्वार की भांति द्वार—उपाय आश्रव द्वार हैं। जीव रूपी तालाब में कर्मजल का निरोध संवर है। उसके द्वार—उपाय संवर द्वार हैं। मिथ्यात्व आदि आश्रवों के प्रतिपक्षी क्रमशः सम्यक्त्व, विरति, अप्रमाद, अकषाय तथा अयोग लक्षण रूप संवर प्रथम अध्ययन2 की तरह वाच्य है।
दण्ड्यते आत्माऽन्यो वा प्राणी येन स दण्डः, तत्र त्रसानां स्थावराणां वा आत्मनः परस्य वोपकाराय हिंसाऽर्थदण्डः, विपर्ययादनर्थदण्डः हिंसितवान् हिनस्ति हिंसिष्यत्ययमित्यभिसन्धेर्यः सर्प्प-वैरिकादिवधः स हिंसा-दण्ड इति, अकस्माद्दंड त्ति मगधदेशे गोपालबालाबलादि-प्रसिद्धोऽकस्मादिति शब्दः स इह प्राकृतेऽपि तथैव प्रयुक्त इति तत्रान्यवधार्थं प्रहारे मुक्तेऽन्यस्य वधोऽकस्माद्दण्ड इति, यो मित्रस्याप्यमित्रोऽयमिति बुद्ध्या वधः स दृष्टिविपर्यासदण्ड इति।
जिससे आत्मा अथवा अन्य प्राणी दंडित किए जाते हैं वह दंड है। स्वयं तथा दूसरे के उपकार के लिए त्रस अथवा स्थावर प्राणियों की हिंसा अर्थदंड है। इसके विपरीत अनर्थदंड है। इसने हिंसा की, हिंसा करता है, हिंसा करेगा, ऐसा सोचकर जो सर्प, वैरी आदि का वध करता है वह हिंसा दंड है। 'अकस्मात्' शब्द मगध देश में आबाल-गोपाल प्रसिद्ध है। अतः प्राकृत में भी इसका इसी रूप में प्रयोग किया गया है। जिसमें अन्य के वध के लिए प्रहार करने पर दूसरे का वध हो वह अकस्मात् दंड है। जो मित्र का भी यह अमित्र है, इस बुद्धि से वध करता है वह दृष्टिविपर्यास दंड है।
सू. 112-122. पंच....णत्थि।
(टी.) एते हि दण्डास्त्रयोदशानां क्रियास्थानानां मध्येऽधीता इति प्रसङ्गतः शेषाण्यष्टौ क्रियास्थानान्यभि-धीयन्ते, तत्र मृषाक्रिया आत्म-ज्ञात्याद्यर्थं यदलीकभाषणम् 1, तथा अदत्तादानक्रिया आत्माद्यर्थमदत्तग्रहणम् 2, तथा अध्यात्मक्रिया यत् केनापि कथञ्चनाप्यपरिभूतस्य दौर्मनस्यकरणम् 3, तथा मानक्रिया यज्जात्यादिमदमत्तस्य परेषां हीलनादिकरणम् 4, तथा अमित्रक्रिया यत् माता-पितृ-स्वजनादीनामल्पेऽप्यपराधे तीव्रदण्डस्य दहना-ऽङ्कन-ताडनादिकस्य करणम् 5, तथा मायाक्रिया यच्छठतया मनोवाक्कायप्रवर्तनम् 6, तथा लोभक्रिया यल्लोभाभि-भूतस्य सावद्यारम्भ-परिग्रहेषु महत्सु प्रवर्त्तनम् 7, तथेर्यापथिकक्रिया यदुपशान्तमोहोदेरेकविध-कर्म्मबन्धन-मिति 8, अत्र गाथा—
ये दंड तेरह क्रियास्थानों के मध्य अधीत हैं। अतः प्रसंगवश यहां आठ क्रियास्थानों को कहा जा रहा है। स्वयं तथा ज्ञातिजनों के लिए जो मृषा संभाषण है वह मृषाक्रिया है। स्वयं आदि के लिए अदत्त ग्रहण करना अदत्तादान क्रिया है। किसी के भी द्वारा अपरिभूत के प्रति किंचित् भी दुर्मनस्कता करना अध्यात्मक्रिया है। जाति आदि के मद से दूसरों की हीलना करना मानक्रिया है। माता, पिता, स्वजन आदि के अल्प अपराध होने पर भी तीव्र दंड, दहन, अंकन, ताड़न आदि करना अभिन्नक्रिया है। शठता से मन, वचन और काया का प्रवर्तन मायाक्रिया है। लोभ से अभिभूत हो महत् सावद्य आरंभ, परिग्रह में प्रवृत्त होना लोभक्रिया है। उपशांत मोह आदि के एकविध कर्म का बंधन ईर्यापथिक क्रिया है। गाथा इस प्रकार है—
अट्ठा णट्ठा हिंसा ऽकम्हा दिट्ठी य मोस ऽदिन्ने य।
अज्झत्थ माण मित्ते माया लोभे रियावहिया1।।
(आव.सं. )
अर्थ, अनर्थ, हिंसा, अकस्मात्, दृष्टि, मृषा, अदत्तादान, अध्यात्म, मान, अमित्र, लोभ, ईर्यापथिक—ये क्रिया के तेरह प्रकार हैं।
नवरं विगलिंदियेत्यादि एक द्वि-त्रि-चतुरिन्द्रियेषु मिथ्यादृष्टिविशेषणं न वाच्यम्, तेषां सदैव सम्यक्त्वाभावेन व्यवच्छेद्याभावात्, सासादनस्य चाल्पत्वेनाविवक्षित-त्वादिति।
विकलेन्द्रिय आदि—एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय में मिथ्या दृष्टि विशेषण वाच्य नहीं है। उनमें सदैव सम्यक्त्व का अभाव होने से व्यवच्छेद्य का अभाव है। सास्वादन सम्यक्त्व अल्पकालिक होने से उसकी विवक्षा नहीं की गई है।
कायिकी कायचेष्टा 1, आधिकरणिकी खड्गादिनिर्वर्त्तनी 2, प्राद्वेषिकी मत्सरजन्या 3, पारितापनिकी दुःखोत्पादनरूपा 4, प्राणातिपातः प्रतीतः 5।
कायिकी—शरीर की चेष्टा।
आधिकरणिकी—खड्ग आदि का निर्माण।
प्राद्वेषिकी—मात्सर्य से होनेवाली क्रिया।
पारितापनिकी—दुःख उत्पन्न करनेवाली क्रिया।
प्राणातिपातक्रिया—प्रतीत ही है।
दिट्ठिया अश्वादिचित्रकर्म्मादिदर्शनार्थं गमनरूपा 1, पुट्ठिया जीवादीन् रागादिना पृच्छतः स्पृशतो वा 2, पाडुच्चिया जीवादीन् प्रतीत्य या 3, सामंतोवणिवाइया अश्वादि-रथादिकं लोके श्लाघयति हृष्यतो अश्वादिपतेरिति 4, साहत्थिया स्वहस्तगृहीतजीवादिना जीवं मारयतः 5।
दृष्टिजा—अश्व आदि तथा चित्र आदि देखने के लिए जाना दृष्टिजा है। पृष्टिजा—राग आदि के द्वारा जीव आदि को पूछता है अथवा स्पर्श करता है।
प्रातित्यिकी—जीव आदि की प्रतीति करके।
सामंतोपनिपातिकी—अश्व आदि के स्वामी की लोक में अश्व आदि, रथ आदि की, श्लाघा/प्रशंसा सुनकर प्रसन्न होने से (होनेवाली क्रिया है।)
स्वहस्तिका—अपने हाथ में गृहीत जीव आदि से जीव को मारते हुए।
नेसत्थिया यन्त्रादिना जीवाजीवान् निसृजतः 1, आणवणिया जीवाजीवानानाययतः 2, वियारणिया तानेव विदारयतः 3,अणाभोगवत्तिया अनाभोगेन पात्राद्याददतो निक्षिपतो वा 4, अणवकंखवत्तिया इह-परलोकापायानपेक्षस्येति 5।
नैसृष्टिकी—यंत्र आदि से जीव, अजीव को छोड़ता हुआ।
आज्ञापनिकी—जीव, अजीव को आज्ञा देते हुए।
वैदारणिकी—जीव-अजीवों को विदारित करते हुए।
अनाभोगप्रत्यया—अनाभोग से पात्र आदि को ग्रहण करते हुए अथवा रखते हुए।
अनवकांक्षाप्रत्यया—इहलोक और परलोक के अपायों से निरपेक्ष होना।
पेज्जवत्तिया रागप्रत्यया 1, दोसवत्तिया द्वेषप्रत्यया 2, प्रयोगक्रिया कायादिव्यापाराः 3, समुदानक्रिया कर्म्मोपादानम् 4, ईरियावहिया योगप्रत्ययो बन्धः 5।
प्रेयस्प्रत्यया—रागप्रत्यया—राग से होनेवाली।
दोसप्रत्यया—द्वेषप्रत्यया—द्वेष से होनेवाली।
प्रयोगक्रिया—शरीर आदि की प्रवृत्ति अथवा गमनागमन की क्रिया।
समुदानक्रिया1—कर्म का उपादान।
ईर्यापथिकीक्रिया—(वीतराग के होनेवाला) योगजनित (पुण्य) बंध।
इदं च प्रेमादिक्रियापञ्चकं सामान्यपदे, चतुर्विंशति-दण्डके तु मनुष्यपद एव सम्भवति, ईर्यापथक्रियाया उपशान्तमोहादित्रयस्यैव भावादित्याह एवमित्यादि। इहैकेन्द्रियादीनामविशेषण क्रियोक्ता, सा च पूर्वभवापेक्षया सर्वापि सम्भवतीति भावनीयम्, द्विस्थानके द्वित्वेन क्रियाप्रकरणमुक्तमिह तु पञ्चकत्वेन नारकादि-चतुर्विंशतिदण्डकाश्रयेण चेति विशेषः, क्रियाणां च विस्तरव्याख्यानं द्विस्थानकप्रथमोद्देशकाद् वाच्यमिति।
सामान्य पद में प्रेम आदि पांच क्रियापद हैं। चौबीस दंडकों में मनुष्यों में ये क्रियाएं होती हैं। ईर्यापथिकी क्रिया उपशांतमोह आदि तीन के ही होती है। अतः 'एवं' इत्यादि कहा है। यह एकेन्द्रिय आदि में सामान्य रूप से क्रिया कही गई है। वह पूर्वभव की अपेक्षा सभी के हो सकती है यह भावनीय है। दूसरे स्थान में दो के क्रम से क्रिया का प्रतिपादन किया गया। यहां पांच स्थान और चौबीस दंडक की अपेक्षा विशेष रूप से क्रिया को बतलाया गया है। क्रिया की विस्तृत व्याख्या दूसरे स्थान के प्रथम उद्देशक से जाननी चाहिए।
सू. 123. पंचविहा.....भत्तपाणपरिण्णा।
(टी.) अनन्तरं कर्म्मणो बन्धनिबन्धनभूताः क्रिया उक्ताः, अधुना तस्यैव निर्जरोपायभूतां परिज्ञामाह—पंचविहेत्यादि सुगमम्, नवरं परिज्ञानं परिज्ञा वस्तुस्वरूपस्य ज्ञानं तत्पूर्वकं प्रत्याख्यानं च, इयं च द्रव्यतो भावतश्च, तत्र द्रव्यतोऽनुपयुक्तस्य भावतस्तूपयुक्तस्येति, आह च—भावपरिन्ना जाणण पच्चक्खाणं च भावेणं (आचाराङ्गनि. 37) ति, तत्रोपधी रजोहरणादिः, तस्यातिरिक्तस्या-शुद्धस्य सर्वस्य वा परिज्ञा उपधिपरिज्ञा, एवं शेषपदान्यपि, नवरमुपाश्रीयते सेव्यते संयमात्मपालनायेत्युपाश्रयः।
अनन्तर सूत्र में कर्मबंध की कारणभूत क्रियाओं को प्रतिपादित किया गया। संप्रति उसकी निर्जरा की ही हेतुभूत परिज्ञा को कहते हैं—'पंचविह इत्यादि'। ये सुगम हैं। परिज्ञान परिज्ञा है। वस्तु स्वरूप का अवबोध और ज्ञानपूर्वक प्रत्याख्यान परिज्ञा है। यह द्रव्य और भाव के भेद से दो प्रकार की है। अनुपयुक्त के द्रव्य क्रिया होती है। उपयुक्त की क्रिया भावक्रिया है। भाव परिज्ञा—भाव से जानना और प्रत्याख्यान भाव परिज्ञा है। रजोहरण आदि उपधि है। अतिरिक्त, अशुद्ध अथवा संपूर्ण उपधि को छोड़ना उपधि परिज्ञा है। इसी प्रकार शेष पद भी हैं। आत्मा की रक्षा के लिए संयमी द्वारा जिसका आश्रय लिया जाता है, जिसमें रहा जाता है वह उपाश्रय है।
सू. 124—पंचविहे.....भवति।
(टी.) परिज्ञा च व्यवहारवतां भवतीति व्यवहारं प्ररूपयन्नाह—पंचेत्यादि, व्यवहरणं व्यवहारः, व्यवहारो मुमुक्षुप्रवृत्ति-निवृत्तिरूपः, इह तु तन्निबन्धनत्वात् ज्ञानविशेषोऽपि व्यवहारः, तत्र आगम्यन्ते परिच्छिद्यन्ते अर्था अनेनेत्यागमः केवल-मनःपर्यायाऽवधि-पूर्वचतुर्द्दशक-दशक-नवकरूपः 1, तथा शेषं श्रुतम् आचारप्रकल्पादि श्रुतम्, नवादिपूर्वाणां श्रुतत्वेऽप्यतीन्द्रियार्थज्ञानहेतुत्वेन सातिशयत्वादागम-व्यपदेशः केवलवदिति 2, यदगीतार्थस्य पुरतो गूढार्थपदैर्देशान्तरस्थगीतार्थनिवेदनायातिचारालोचनमितरस्यापि तथैव शुद्धिदानं साऽऽज्ञा 3, गीतार्थसंविग्नेन द्रव्याद्यपेक्षया यत्रापराधे यथा या विशुद्धिः कृता तामवधार्य यदन्यस्तत्रैव तथैव तामेव प्रयुङ्क्ते सा धारणा, वैयावृत्यकरादेर्वा गच्छोपग्रहकारिणोऽशेषानुचितस्योचितप्रायश्चित्तपदानां प्रदर्शितानां धरणं धारणेति 4, तथा द्रव्य-क्षेत्र-काल-भाव-पुरुषप्रतिषेवानुवृत्त्या संहनन-धृत्यादिपरिहाणिमपेक्ष्य यत् प्रायश्चित्तदानं यो वा यत्र गच्छे सूत्रातिरिक्तः कारणतः प्रायश्चित्तव्यवहारः प्रवर्त्तितो बहुभिरन्यैश्चानु-वर्त्तितस्तज्जीतमिति, अत्र गाथाः—
परिज्ञा व्यवहारयुक्त के होती है। अतः व्यवहार का प्ररूपण के लिए कहते हैं—'पंच इत्यादि'। जिसका व्यवहार किया जाता है वह व्यवहार है। व्यवहार मुमुक्षु की प्रवृत्ति और निवृत्ति रूप है। यहां उससे संबद्ध ज्ञान विशेष को भी व्यवहार कहा गया है। जिससे पदार्थ को जाना जाता है वह आगम है। आगम पांच प्रकार का है—केवलज्ञान, मनःपर्यव, अवधिज्ञान, चतुर्दशपूर्व, दशपूर्व, नवपूर्व। शेष श्रुत—आचार प्रकल्प आदि श्रुत है। नौ आदि पूर्व श्रुत रूप होने पर भी अतीन्द्रिय ज्ञान का हेतु होने से, अतिशय युक्त होने से केवलज्ञान की भांति उसे आगम कहा गया है। अगीतार्थ के सामने गूढ़ अर्थपदों को देशांतर में स्थित गीतार्थ को निवेदित करने के लिए प्रेषित करना और अतिचार की आलोचना को जान उसी रूप में शुद्धि के लिए दूसरे को देना आज्ञा है। गीतार्थ संविग्न के द्वारा द्रव्य आदि की अपेक्षा से अपराध होने पर जो विशुद्धि (आलोचना) की गई है, उसे उसी रूप में जानकर उसका वहां प्रयोग करना धारणा है। अथवा वैयावृत्त्य करनेवाले आदि के अथवा गच्छ का उपग्रह करनेवाले के संपूर्ण दोषों को प्रदर्शित कर उचित प्रायश्चित्त पदों को धारण करना धारणा प्रायश्चित्त है। प्रतिषेवक की अनुवृत्ति से द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की अपेक्षा संहनन, धृति आदि की कमी से जो प्रायिश्चत्त दिया जाता है वह जीत है। अथवा जिस गच्छ में सूत्रातिरिक्त कारण से प्रायश्चित्त व्यवहार का प्रवर्तन किया जाता है और बहुत साधकों के द्वारा उसका अनुवर्तन किया जाता है वह जीत है। यहां गाथा इस प्रकार हैं—
आगमसुयववहारो सुणह जहा धीरपुरिसपन्नत्तो।
पच्चक्खो य परोक्खो सो वि अ दुविहो मुणेयव्वो।।
जैसा धीरपुरुष ने कहा वह आगम व्यवहार जानो। वह आगम व्यवहार दो प्रकार का प्रत्यक्ष और परोक्ष जानना चाहिए।
पच्चक्खो वि य दुविहो इंदियजो चेव नो य इंदियओ।
इंदियपच्चक्खो वि य पंचसु विसएसु नेयव्वो।।
प्रत्यक्ष भी दो प्रकार का है—इंद्रिय प्रत्यक्ष, नो इंद्रिय प्रत्यक्ष। इंद्रिय प्रत्यक्ष को शब्द आदि पांच विषयों में जानना चाहिए।
नोइंदियपच्चक्खो ववहारो सो समासओ तिविहो।
ओहि-मणपज्जवे या केवलनाणे य पच्चक्खो।।
(व्यभा. 4029-31)
नो इन्द्रिय प्रत्यक्ष व्यवहार संक्षेपतः तीन प्रकार का है—अवधि प्रत्यक्ष, मनःपर्यव प्रत्यक्ष और केवलज्ञान प्रत्यक्ष।
पच्चक्खागमसरिसो होइ परोक्खो वि आगमो जस्स।
चंदमुही व उ सो वि हु आगमववहारवं होइ।।
(व्यभा. 4035)
परोक्ष आगम व्यवहारी भी प्रत्यक्ष आगम व्यवहारी है, जैसे चंद्र के समान मुखवाली कन्या को चंद्रमुखी कहा जाता है। उसी प्रकार आगम व्यवहारी को जानना चाहिए।
पारोक्खं ववहारं आगमओ सुयहरा ववहरंति।
चोद्दस-दसपुव्वधरा नवपुव्विग गंधहत्थी य।।
(व्यभा. 4037)
गंधहस्ती के तुल्य चतुर्दश पूर्वधर, दश पूर्वधर और नवपूर्वधर हैं। वे आगमतः परोक्ष व्यवहार करते हैं।
जं जहमोल्लं रयणं तं जाणाइ रयणवाणिओ निउणं।
इय जाणइ पच्चक्खी जो सुज्झइ जेण दिन्नेणं।।
(व्यभा. 4043) 1।
जैसे निपुण रत्नवणिक् जिस रत्न का जो मूल्य है उसे उसी रूप में जानता है, वैसे ही श्रुतधर यह जानता है कि किस प्रायश्चित्त को देने से शुद्धि होती है।
कप्पस्स य निज्जुत्तिं ववहारस्सेव परमनिउणस्स।
जो अत्थओ वियाणइ सो ववहारी अणुन्नाओ।।
जो बृहत्कल्प और व्यवहार पढ़ चुका है और उनके (सूत्र और) अर्थ को निपुणता से जानता है वह श्रुत व्यवहारी कहलाता है।
तं चेवऽणुसज्जंतेअनुसरन् ववहारविहिं पउंजइ जहुत्तं।
एसो सुयववहारो पन्नत्तो वीअरागेहिं।।
(व्यभा. 4435,36) 2।
भद्रबाहु स्वामी के द्वारा निर्यूढ़ बृहत्कल्प और व्यवहार सूत्र का अनुसरण करते हुए जो यथोक्त व्यवहारविधि का प्रयोग करता है अर्थात् उसके निर्देशानुसार प्रायश्चित्त का विधान करता है। यह श्रुत व्यवहार वीतराग द्वारा प्रज्ञप्त है।
अपरक्कमो तवस्सी गंतुं जो सोहिकारगसमीवे।
न चएई आगंतुं सो सोहिकरो वि देसाओ।।
अह पट्ठवेइ सीसं देसंतरगमणनट्ठचेट्ठाओ।
इच्छामऽज्जो! काउं सोहिं तुब्भं सगासम्मि।।
(व्यभा. 4440,41)
जो तपस्वी (आचार्य) शोधिकारक आचार्य के पास जाने में समर्थ नहीं हैं और शोधिकारक वहां से आने में असमर्थ हैं, ऐसी स्थिति में आलोचना करनेवाले आचार्य शिष्य को देशांतर गमन के लिए यह कहकर प्रेषित करते हैं—हे आर्य! मैं आपके पास शोधि—आलोचना करना चाहता हूं।
सो ववहारविहिन्नू अणुमज्जित्ता सुओवएसेणं।
सीसस्स देइ आणं तस्स इमं देह पच्छित्तं।।
(व्यभा. 4489)
व्यवहारविधि के ज्ञाता आचार्य सूत्रोपदेश से पौर्वापर्य का विचार कर शिष्य को (गूढ़पदों में) प्रायश्चित्त प्रदान करते हैं, यह आज्ञा व्यवहार है।
गूढपदैरुपदिशतीति 3।
जेणऽन्नइया दिट्ठं सोहीकरणं परस्स कीरंतं।
तारिसयं चेव पुणो उप्पन्नं कारणं तस्स।।
(व्यभा. 4515)
किसी गीतार्थ आचार्य ने किसी समय शिष्य को प्रतिसेवना की शुद्धि के लिए प्रायश्चित्त दिया। उसे याद रखकर वैसी ही परिस्थिति में उसी प्रायश्चित्त विधि का उपयोग करना धारणा व्यवहार है।
सो तम्मि चेव दव्वे खेत्ते काले य कारणे पुरिसे।
तारिसयं चेव पुणो करिंतु आराहओ होइ।।
वेयावच्चकरो वा सीसो वा देसहिंडओ वा वि।
देसं अवधारेंतो चउत्थओ होइ ववहारो।।
(व्यभा. 4517,18)
वह उसी द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव और कारण में छेदसूत्र के अर्थ का पर्यालोचन कर धीर मुनियों द्वारा कथित तथ्यों के आधार पर प्रायश्चित्त का विधान करते हैं। यह धारणा व्यवहार है। पुनः वैसा ही प्रायश्चित्त प्रदान करते हुए आराधक होता है। वैयावृत्त्य में संलग्न, देशाटन करनेवाला अथवा दुर्मेध शिष्य छेद सूत्रों के अर्थ को परिपूर्ण रूप से धारण करने में असमर्थ होता है। (आचार्य ऐसी स्थिति में उसे उनका आंशिक अर्थ बतलाते हैं जिससे वह धारणा व्यवहार का संचालन कर सकता है।)
बहुसो बहुस्सुएहिं जो वत्तो नो निवारिओ होइ।
वत्तणुवत्तपमाणं जीएण कयं हवइ एयं।।
(व्यभा. 4542)
किसी आचार्य के द्वारा गण में कारणवश कोई सूत्रातिरिक्त प्रायश्चित्त प्रवर्तित हुआ और वह अनेक बार अनेकों के द्वारा अनुवर्तित हुआ, उस प्रायश्चित्त विधि को जीत कहा जाता है।
तथा—
और
जं तस्स उ पच्छित्तं आयरिअपरंपराए अविरुद्धं।
जोगा य बहुविहीया एसो खलु जीयकप्पो उ।।
(व्यभा. 4512)
आचार्य परंपरा से जिसका जो अविरुद्ध प्रायश्चित्त है और विविध प्रकार के योग—उपधान हैं, यह जीत व्यवहार है।
जीतम् आचरितम्, इदं चास्य लक्षणम्—
जीत अर्थात् आचीर्ण, उसका यह लक्षण है—
असढेण समाइन्नं जं कत्थइ केणई असावज्जं।
न निवारियमन्नेहिं बहुमणुमयमेयमायरियं।।
(बृभा. 4499)
जो आचार्य अशठभाव से किसी भी कारणवश (पुष्ट आलंबन से) असावद्य प्रवृत्ति का आचरण करता है और जो दूसरों से निवारित नहीं है तथा जो बहुजन द्वारा अनुमत है वह आचीर्ण कहलाता है। वह मान्य होता है।
आगमादीनां व्यापारणे उत्सर्गा-ऽपवादावाह—यथेति यत्प्रकारः केवलादीनामन्यतमः से तस्य व्यवहर्त्तुः स वा उक्तलक्षणः, तत्र तेषु पञ्चसु व्यवहारेषु मध्ये तस्मिन् वा प्रायश्चित्तदानादिव्यवहारकाले व्यवहर्त्तव्ये वा वस्तुनि विषये आगमः केवलादिः स्याद् भवेत्, तादृशेनेति शेषः, आगमेन व्यवहारं प्रायश्चित्तदानादिकं प्रस्थापयेत् प्रवर्त्तयेत्, न शेषैः, आगमेऽपि षड्विधे केवलेनावन्ध्यबोधत्वात् तस्य, एतदभावे च मनःपर्यायेण।
आगम आदि की प्रवृत्ति में उत्सर्ग-अपवाद को कहते हैं—जहां जो केवल आदि में अन्यतम हो, वहां उनका व्यवहार करे। वह उक्त लक्षण है। उन पांच व्यवहार के मध्य में अथवा उस प्रायश्चित्त दान आदि के व्यवहारकाल में अथवा व्यवहर्त्तव्य वस्तु के संबंध में केवल आगम आदि का व्यवहार होता है। आगम व्यवहार से प्रायश्चित्त प्रदान आदि व्यवहार का प्रवर्तन करना चाहिए, अन्य से नहीं। छह प्रकार के आगम व्यवहार भी केवलज्ञान के समग्र बोध रूप होने से उससे व्यवहार करना चाहिए। इसके अभाव में मनःपर्याय के द्वारा करना चाहिए।
एवं प्रधानतराभावे इतरेणेति, अथ नो नैव से तस्य स वा तत्र व्यवहर्त्तव्यादावागमः स्यात् यथा यत्प्रकारं तत्र श्रुतं स्यात् तादृशेन श्रुतेन व्यवहारं प्रस्थापयेदिति। इच्चेएहिं इत्यादि निगमनं सामान्येनेति, यथा यथाऽसौ तत्रागमादि स्यात्तथा तथा व्यवहारं प्रस्थापयेदिति तु विशेषनिगमनम् इति।
जहां आगम न हो वहां जिस प्रकार का श्रुत हो उस श्रुत से व्यवहार की प्रस्थापना करनी चाहिए। 'इच्चेएहिं' यह सामान्य निगमन है। जैसे-जैसे जो आगम आदि हैं, उनका वैसे-वैसे व्यवहार प्रस्थापित करना विशेष निगमन है।
एतैर्व्यवहर्त्तुंः प्रश्नद्वारेण फलमाह—से किमित्यादि, अथ किं हे भदन्त! भट्टारक! आहुः प्रतिपादयन्ति, के? आगमबलिका उक्तज्ञान-विशेषबलवन्तः श्रमणा निर्ग्रन्थाः केवलिप्रभृतयः, इच्चेयं ति इत्येतद्वक्ष्यमाणम्, अथवा किं तदित्याह—इत्येतम्, इति उक्तरूपम् एतं प्रत्यक्षम्, कम्, पञ्चविधं व्यवहारं प्रायश्चित्तदानादिरूपं सम्मं ववहरमाणे त्ति सम्बध्यते व्यवहरन् प्रवर्त्तयन्नित्यर्थः कथम्? सम्मं ति सम्यक्, तदेव कथमित्याह—यदा यदा यस्मिन् यस्मिन्नवसरे यत्र यत्र प्रयोजने क्षेत्रे वा, यो यः उचितस्तमिति शेषः तदा तदा काले तस्मिंस्तस्मिन् प्रयोजनादौ, कथंभूतमित्याह—अनिश्रितैः सर्वाशंसारहितैरुपाश्रितः अङ्गीकृतोऽनिश्रितो-पाश्रितस्तम्, अथवा निश्रितश्च शिष्यत्वादि प्रतिपन्नः उपाश्रितश्च स एव वैयावृत्यकरत्वादिना प्रत्यासन्नतरस्तौ, अथवा निश्रितं च रागः उपाश्रितं च द्वेषस्ते, अथवा निश्रितं च आहारादिलिप्सा उपाश्रितं च शिष्य-प्रतीच्छक-कुलाद्यपेक्षा, तेन न स्तो यत्र तत्तथेति क्रियाविशेषणम्, सर्वथा पक्षपातवर्जितत्वेन यथावदित्यर्थः, इह पूज्यव्याख्या—
इनके व्यवहार के फल को प्रश्न द्वार से कहते हैं—'से किं इत्यादि' हे भदन्त! हे पूज्य! क्या प्रतिपादित करते हैं। आगमबलिक कौन हैं? उक्त ज्ञान विशेष बलवाले श्रमण निर्ग्रंथ केवली आदि श्रमण—निर्ग्रंथों ने इस वक्ष्यमाण विषय में क्या कहा है? अथवा यह जो कहा गया प्रत्यक्ष (आदि), प्रायश्चित्त दान आदि पांच प्रकार के व्यवहार का प्रयोग करते हैं वह सम्यक् कैसे है? उसे स्पष्ट करते हुए कहते हैं—जिस-जिस समय, जिस-जिस प्रयोजन में अथवा स्थान में जो उचित व्यवहार है उसका उस-उस काल और उस-उस प्रयोजन में (कैसे? उसे कहते हैं—) अनिश्रितोपाश्रित सर्व आशंसा से रहित हो स्वीकृत (व्यवहार करता हुआ श्रमण निर्ग्रंथ आज्ञा का आराधक होता है।) अथवा निश्रित का अर्थ है—शिष्यत्व आदि से युक्त, उपाश्रित—वैयावृत्यकरत्व आदि से युक्त अथवा निश्रित का अर्थ है—राग, उपाश्रित का अर्थ है—द्वेष। अथवा निश्रित—आहार आदि की इच्छा, उपाश्रित—शिष्य, प्रतीच्छक, कुल आदि की अपेक्षा से जहां वे नहीं हैं। तथा क्रियाविशेष है अर्थात् सर्वथा पक्षपात रहित यथावत् है। यहां पूर्वाचार्यों की व्याख्या (इस प्रकार है—)
रागो उ होइ निस्सा उवस्सिओ दोससंजुत्तो।।
अहवण आहाराई दाही मज्झं तु एस निस्सा उ।
सीसो पडिच्छओ वा होइ उवस्सा कुलाईया।।
( )
राग निश्रा है। द्वेषयुक्त होना उपाश्रित है। अथवा मुझे आहार आदि दो, ऐसा कथन निश्रा है। शिष्य, प्रतीच्छक, कुल आदि की अभीप्सा उपाश्रित है।
आज्ञाया जिनोपदेशस्याराधको भवतीति। हन्त आहुरेवेतिगुरुवचनं गम्यमिति।
आज्ञा के द्वारा जिनवचन का आराधक होता है। हंत, आहु—ये गुरुवचन गम्य ही हैं।
सू. 125-127. संजयमणुस्साणं....फासा।
(टी.) श्रमणप्रस्तावात् तद्व्यतिकरमेव सूत्रद्वयेनाह—संजयेत्यादि व्यक्तम्, नवरं संयतमनुष्याणां साधूनां सुप्तानां निद्रावतां जाग्रतीति जागराः असुप्ता जागरा इव जागराः, इयमत्र भावना—शब्दादयो हि सुप्तानां संयतानां जाग्रद्वह्निवदप्रतिहतशक्तयो भवन्ति, कर्म्मबन्धाभाव-कारणस्याप्रमादस्य तदानीं तेषामभावात्, कर्म्मबन्धकारणं भवन्तीत्यर्थः। द्वितीयसूत्रभावना तु जागराणां शब्दादयः सुप्ता इव सुप्ताः भस्मच्छन्नाग्निवत् प्रतिहतशक्तयो भवन्ति, कर्म्मबन्धकारणस्य प्रमादस्य तदानीं तेषामभावात्, कर्म्मबन्धकारणं न भवन्तीत्यर्थः। संयतविपरीता ह्यसंयता इति तानधिकृत्याह—असंजयेत्यादि व्यक्तम्, नवरम-संयतानां प्रमादितया अवस्थाद्वयेऽपि कर्म्मबन्धकारणतया अप्रतिहतशक्तित्वाच्छब्दादयो जागरा इव जागरा भवन्तीति भावना।
श्रमण के अधिकार से उसके व्यतिकर को दो सूत्रों से कहते हैं—'संजय, इत्यादि। यह स्पष्ट है। सुप्त संयत मनुष्यों—साधुओं के पांच जागृत होते हैं। असुप्त जागृत की तरह जागृत है। इसका भावार्थ यह है—सुप्त संयतियों के शब्द आदि जागृत वह्नि की तरह अप्रतिहत शक्तिवाले होते हैं। क्योंकि कर्मबंध के अभाव के कारण हेतु अप्रमाद का उस समय उनमें अभाव होता है। अतः वे कर्मबंध के कारण होते हैं। द्वितीय सूत्र का भावार्थ इस प्रकार है—जागृत संयत मनुष्य के शब्द आदि भस्माच्छन्न अग्नि की तरह होने से सुप्त की तरह सुप्त शक्तिवाले होते हैं। कर्मबंध के कारण प्रमाद का उस समय उनमें अभाव होने से वे कर्मबंध के कारण नहीं होते हैं, ऐसा तात्पर्यार्थ है। संयत के विपरीत असंयत होते हैं, अतः उनको लक्ष्य कर कहते हैं—असंजय इत्यादि। यह स्पष्ट है। असंयतियों के दोनों ही अवस्थाओं में कर्मबंध की कारणता से अप्रतिहत शक्तियुक्त होने से शब्द आदि जागृत की तरह जागृत होते हैं, यह तात्पर्यार्थ है।
सू. 128,129. पंचहिं....परिग्गहवेरमणेणं।
(टी.) संयतासंयताधिकारात् तद्व्यतिकराभिधायि सूत्रद्वयं सुगमम्, नवरं जीव त्ति असंयतजीवाः रयं ति जीवस्वरूपोपरञ्जानाद्रज इव रजः कर्म्म, आइयंति त्ति आददति गृह्णन्ति बध्नन्तीत्यर्थः, जीव त्ति संयतजीवाः वमंति त्ति त्यजन्ति क्षपयन्तीत्यर्थः।
संयत और असंयत के प्रस्ताव से उससे संबद्ध को दो सूत्रों से कहते हैं। वे सुगम हैं। जीव अर्थात् असंयती जीव, रज—जीव के स्वरूप का उपरञ्जन—आच्छादन करने से रज—कर्म है। कर्म का ग्रहण—बंधन करते हैं। जीव अर्थात् संयमी जीव (कर्मरजों का) वमन—क्षय करते हैं।
सू. 130-132. पंचमासियं...परिहरणविसोही।
(टी.) संयताधिकारादेवापरं सूत्रद्वयं पंचमासिएत्यादि व्यक्तम्, नवरम् उपघातः अशुद्धता, उद्गमोपघातः उद्गमदोषैराधाकर्मादिभिः षोडशप्रकारैर्भक्त-पानो-पकरणाऽऽलयानामशुद्धता, एवं सर्वत्र, नवरम् उत्पादनया उत्पादनादोषैः षोडशभिः धात्र्यादिभिः, एषणया तद्दोषैर्दशभिः शङ्कितादिभिरिति, परिकर्म्म वस्त्रपात्रादेः छेदन-सीवनादि, तेन तस्योपघातः अकल्प्यता, तत्र वस्त्रस्य परिकर्म्मोपघाता यथा—
संयताधिकार से ही अपर दो सूत्र 'पंचमासिए इत्यादि' हैं। ये स्पष्ट हैं। उपघात अर्थात् अशुद्धता। आधाकर्म आदि उद्गम के सोलह प्रकार के दोषों से युक्त भोजन, पानी, उपकरण, आलय आदि की अशुद्धता सर्वत्र इसी प्रकार है। धात्री आदि उत्पादन के सोलह दोषों से, शंकित आदि एषणा के दस दोषों से, परिकर्म—वस्त्र, पात्र आदि का छेदन व सिलाई आदि उससे उनका उपघात अकल्पनीयता है। वस्त्र परिकर्म से होनेवाला उपघात इस प्रकार है—यथा—
तिण्हुपरि फालियाणं वत्थं जो फालियं तु संसीवे।
पंचण्हं एगतरं सो पावइ आणमाईणि।।
(निभा. 805)
पूर्वोक्त पंचविध वस्त्रों में से किसी भी प्रकार के तीन से अधिक स्थान पर फटे हुए वस्त्र की जो मुनि सिलाई करता है वह आज्ञाभंग, विराधना आदि दोषों को प्राप्त होता है।
तथा पात्रस्य—
पात्र के परिकर्म से उपघात इस प्रकार है—
अवलक्खणेगबंधे दुगतिगअइरेगबंधणं वा वि।
जो पायं परियट्टइ परिभुङ्क्ते परं दिवड्ढाओ मासाओ।।
(निभा. 764)
जो मुनि अपलक्षण (लक्षणहीन) पात्र अथवा एक, दो, तीन या अतिरिक्त बंधनों वाले पात्र को डेढ़ मास से अधिक धारण करता है, उसे (आज्ञाभंग आदि दोष होते हैं।)
स आज्ञादीनाप्नोतीति। तथा वसतेः—
वह आज्ञा आदि का प्राप्त होता है, तथा वसति—
दूमिय धूमिय वासिय उज्जोइय बलिकडा अवत्ता य।
सित्ता सम्मट्ठा वि य विसोहिकोडिं गया वसही।।
(निभा. 2173)
उत्तरोत्तर परिकर्मयुक्त विशोधिकोटिक वसति के आठ प्रकार हैं—1. धवलित—जिसे सफेद करवाया जाए। 2. धूमित—धूप आदि सुगंधित द्रव्य से धूप किया जाए। 3. वासित—कुसुम, पटवास आदि से सुवासित किया जाए। 4. उद्योतित—दीपक, रत्न आदि से प्रकाशित किया जाए। 5. बलिकृत—कूर आदि खाद्य पदार्थों का नैवद्य चढ़ाया जाए। 6. आवर्त—गोबर, मिट्टी एवं पानी से लेप किया जाए। 7. सिक्त—पानी से छिड़काव किया जाए। 8. सम्मृष्ट—झाङू आदि से परिमार्जित किया जाए।
दूमिता धवलिता, बलिकृता कूरादिना, अव्यक्ता छगणादिना लिप्ता, संमृष्टा सम्मार्जितेत्यर्थः। तथा परिहरणा आसेवा तयोपध्यादेरकल्प्यता, तत्रोपधेर्यथा एकाकिना हिण्डकसाधुना यदासेवितमुपकरणं तदुपहतं भवतीति समयव्यवस्था, जग्गण अप्पडिबज्झण जइ वि चिरेणं न उवहम्मे ( ) इति वचनाद्, अस्य चायमर्थः—एकाकी गच्छभ्रष्टो यदि जागर्त्ति दुग्धादिषु च न प्रतिबध्यते तदा यद्यप्यसौ गच्छे चिरेणागच्छति तथाप्युपधिर्नोपहन्यते अन्यथा तूपहन्यत इति। वसतेरपि मास-चतुर्मासयोरुपरि कालातिक्रान्तेति तथा मासद्वयं चतुर्मासद्वयं चावर्जयित्वा पुनस्तत्रैव वसतामुपस्थानेति च तद्दोषाभिधानात्, उक्तं च—
दूमित—धवलित, बलिकृता—कूर आदि भोजन का नैवेद्य चढ़ाया हुआ। अव्यक्ता—गोबर आदि से लिपा हुआ, सम्मृष्ट—भलीभांति परिमार्जित। परिहरण—आसेवन, इस प्रकार उपधि आदि की अकल्प्यता। एकाकी विचरण करनेवाला इस प्रकार सदोष की सेवना करता है तो वह उपधि से उपहत होता है, ऐसी शास्त्रीय मर्यादा है। जग्गण.... इस वचन के अनुसार गच्छभ्रष्ट अकेला साधु अपनी साधना के प्रति यदि जागृत रहता है और दूध आदि के आसेवन में प्रतिबद्ध नहीं होता है तो वह लंबे समय से यदि गच्छ में आता है तब भी वह उपधि से उपहत नहीं होता है। अन्यथा उपहत होता है। इसी प्रकार मासकल्प और चातुर्मास कल्प से अधिक का प्रवास होने से वह वसति से कालातिक्रांत होता है। दो माह और दो चातुर्मास को छोड़े बिना पुनः वह वहां प्रवास करता है तो उसे दोष होते हैं। उन दोषों को कहते हैं। कहा भी है—
उउवासा समतीता कालातीता उ सा भवे सेज्जा।
सा चेव उवट्ठाणा दुगुणा दुगुणं अवज्जित्ता।।
(बृभा. 595)
जहां ॠतुबद्ध काल में तथा वर्षावास में रहा जाता है वह कालातिक्रांत वसति है। जहां दो ॠतुबद्धकाल अर्थात् दो मास और दो वर्षावास अर्थात् आठमास का वर्जन किए बिना पुनः उसी शय्या में रहा जाता है तो वह उपस्थान शय्या कहलाती है।
तथा भक्तस्यापि पारिष्ठापनिकाकारं प्रत्यकल्प्यता, तदुक्तम्—
इसी प्रकार भोजन के संबंध में परिष्ठापनिका रूप अकल्पनीयता होती है। उसे कहते हैं—
विहिगहियं विहिभुत्तं अइरेगं भत्तपाण भोत्तव्वं।
विहिगहिए विहिभुत्ते एत्थ य चउरो भवे भंगा।।
(ओनि. 592)
विधि से गृहीत (उद्गम आदि दोषों से रहित) एवं विधि से भुक्त (दत्ति से) अतिरिक्त अशन-पान भी भोक्तव्य है। विधि से गृहीत एवं विधिभुक्त के चार भंग होते हैं—1. विधि गृहीत-विधिभुक्त 2. विधिगृहीत- अविधिभुक्त 3. अविधिगृहीत-विधिभुक्त 4. अविधि-गृहीत-अविधिभुक्त।
अहवा वि य विहिगहियं विहिभुत्तं तं गुरूहऽणुन्नायं।
सेसा नाणुन्नाया गहणे दिन्ने व निज्जुहणा।।
( )
अथवा विधिगृहीत और विधिभुक्त ही गुरु के द्वारा अनुज्ञात है। शेष अनुज्ञात नहीं है। अविधि से गृहीत व दत्त की निर्यूहणा होती है।...
उद्गमादिभिरेव भक्तादीनां कल्प्यताः विशुद्धय इति।
भक्त आदि की उद्गम आदि (दोषों के वर्जन से) ही कल्पनीयता—विशुद्धि होती है।
सू. 133,134. पंचहिं....वदमाणे।
(टी.) उपघात-विशुद्धिवृत्तयश्च जीवा निर्द्धर्म्म-धार्मिकत्वाभ्यां बोधेरलाभलाभस्थानेषु वर्त्तन्त इति तत्प्रतिपादनाय सूत्रद्वयम्—पंचहीत्यादि सुगमम्, नवरं दुर्लभा बोधिः जिनधर्म्मो यस्य स तथा, तद्भावस्तत्ता, तया दुर्लभबोधिकतया तस्यै वा कर्म्म मोहनीयादि प्रकुर्वन्ति बध्नन्ति, अर्हतामवर्णम् अश्लाघां वदन्, यथा
जीव उपघातवृत्ति और विशुद्धिवृत्ति होते हैं। निर्धर्मता से बोधि का अलाभ और धार्मिकता से बोधि का लाभ होता है। उसका प्रतिपादन सूत्रद्वय से करते हैं—'पंचहि इत्यादि'। यह सुगम है। तथापि जिसके जिनधर्म की प्राप्ति दुर्लभ है। उसका भाव—दुर्लभ बोधिकता है। वह दुर्लभ-बोधि है उस दुर्लभबोधिकता से अर्हतों की अश्लाघा—अवर्णवाद करता हुआ, मोहनीय आदि कर्मों का बंधन करता है, जैसे—
नत्थी अरहंतत्ती जाणं वा कीस भुंजए भोए?।
पाहुडियं तुवजीवइ समवसरणादिरूपाम् एमाइ जिणाण उ अवन्नो।।
( )
अर्हतता नहीं होती। अथवा भोगों के विपाक को जानते हुए उसका भोग क्यों करते हैं। समवसरण आदि प्राभृतिक के साथ वे जीव हैं, इस प्रकार अर्हतों का अवर्णवाद होता है।
न च ते नाभूवन् तत्प्रणीतप्रवचनोपलब्धेः, नापि भोगानुभवनादिर्दोषः, अवश्यवेद्यसातस्य तीर्थकरनामादि-कर्म्मणश्च निर्जरणोपायत्वात् तस्य, तथा वीतरागत्वेन समवसरणादिषु प्रतिबन्धाभावादिति। तथा अर्हतप्रज्ञप्तस्य धर्मस्य श्रुत-चारित्ररूपस्य प्राकृतभाषानिबद्धमेतत्, तथा किं चारित्रेण? दानमेव श्रेय इत्यादिकमवर्णं वदन्।
वे (अर्हत् आदि) नहीं हुए हैं, ऐसा नहीं है क्योंकि उनके द्वारा प्रणीत प्रवचन उपलब्ध है। भोगानुभव आदि दोष भी नहीं है क्योंकि अवश्य वेद्य—सातावेदनीय और तीर्थंकर नाम आदि कर्म के निर्जरण का यही उपाय है। वीतराग के होने के कारण समवसरण आदि में उनका प्रतिबंध नहीं होता है। श्रुत और चारित्र रूप अर्हत् प्रज्ञप्त धर्म प्राकृत—साधारण भाषा में निबद्ध है। तथा चारित्र से क्या (प्रयोजन)? दान मात्र ही श्रेय है। इस प्रकार अर्हत प्रणीत धर्म का अवर्णवाद करता हुआ।
उत्तरं चात्र प्राकृतभाषात्वं श्रुतस्य न दुष्टं बालादीनां सुखाध्येयत्वेनोपकारित्वात्, तथा चारित्रमेव श्रेयो निर्वाणस्यानन्तरहेतुत्वादिति। आचार्योपाध्यायानामवर्णं वदन् यथा बालोऽयमित्यादि, न च बालत्वादिर्दोषो बुद्ध्न्यादिभिर्वृद्धत्वादिति। तथा चत्वारो वर्णाः प्रकाराः श्रमणादयो यस्मिन् स तथा, स एव स्वार्थिकाण्वि-धानाच्चातुर्वर्णस्तस्य सङ्घस्यावर्णं वदन्, यथा कोऽयं सङ्घो यः समवायबलेन पशुसङ्घ इवामार्गमपि मार्गीकरोतीति, न चैतत् साधु, ज्ञानादिगुणसमुदायात्मकत्वात् तस्य, तेन च मार्गस्यैव मार्गीकरणादिति।
समाधान—श्रुत का प्राकृत भाषा में निबद्ध होना दूषित नहीं है। अपितु बाल आदि (अल्पज्ञ) के लिए सुखपूर्वक अध्येतव्य होने से उपकारी है। चारित्र ही श्रेय है क्योंकि वह निर्वाण का अनन्तर हेतु है। आचार्य-उपाध्याय का अवर्णवाद करता हुआ यथा—यह बाल है इत्यादि। बुद्धि आदि से वृद्ध होने से बालत्व आदि दोष नहीं हैं। श्रमण आदि चार वर्ण—प्रकार जिसमें है वह चातुर्वर्ण है। स्वार्थ में अण् प्रत्यय का विधान होने से वह चातुर्वर्ण है। उस संघ का अवर्णवाद करता हुआ यथा—यह क्या संघ है? जो समवाय बल से पशु संघ की भांति अमार्ग को भी मार्ग की तरह मान रहा है। यह साधु नहीं है। क्योंकि वह ज्ञानादि गुण समुदाय रूप है। क्योंकि उससे मार्ग का ही मार्गीकरण है।
तथा विपक्कं सुपरिनिष्ठितं प्रकर्षपर्यन्तमुपगतमित्यर्थः, तपश्च ब्रह्मचर्यं च भवान्तरे येषां विपक्कं वा उदयागतं तपोब्रह्मचर्यं तद्धेतुकं देवायुष्कादि कर्म्म येषां ते तथा, तेषामावर्णं वदन् न सन्त्येव देवाः कदा-चनाप्यनुपलभ्यमानत्वात् किं वा तैर्विटैरिव कामासक्त-मनोभिरविरतैस्तथा निर्निमेषैरचेष्टैश्च म्रियमाणैरिव प्रवचनकार्यानुपयोगिभिश्चेत्यादिकम्?, इहोत्तरम्—सन्ति देवाः तत्कृतानुग्रहोपघातादिदर्शनात्, कामासक्तता च मोहसातकर्मोदयादित्यादि, अभिहितं च—
विपक्व अर्थात् प्रकर्ष को प्राप्त। जिनके भवांतर में तप और ब्रह्मचर्य के विपाक से उस हेतुक देवायुष्क आदि कर्म उदय को प्राप्त होता है। उनका अवर्णवाद करता हुआ—देव नहीं होते हैं, क्योंकि वे कभी उपलब्ध नहीं होते हैं। यदि वे हैं तब भी कामुक पुरुष की भांति कामासक्त हैं। अविरति के कारण उनमें कोई विशेषता नहीं है तथा मरणासन्न व्यक्ति की तरह निर्निमेष और अचेष्टावान होने से प्रवचन कार्य में भी वे अनुपयोगी हैं। इसका उत्तर इस प्रकार है—देव हैं क्योंकि उनके द्वारा कृत अनुग्रह और उपघात को देखा जाता है। उनकी कामासक्तता मोहनीय व सातावेदनीय आदि कर्मों के उदय से होती है। कहा भी है—
एत्थ पसिद्धी मोहणीयसायवेयणियकम्मउदयाओ।
कामपवत्ता विरई कम्मोदयओ चिय न तेसिं।।
मोहनीय और सातावेदनीय कर्म के उदय से उनकी काम में प्रवृत्ति होती है, विरति नहीं होती है। यह प्रसिद्ध है।
अणिमिस देवसहावा निच्चेट्ठाऽणुत्तरा उ कयकिच्चा।
कालणुभावा तित्थुन्नइं पि अन्नत्थ कुव्वंति।।
( )
देवता अनिमेष स्वभाववाले होते हैं। वे निश्चेष्ट, अनुत्तर और कृतकार्य होते हैं। काल के अनुभाव-प्रभाव से कहीं वे तीर्थ की उन्नति करते हैं।
तथा अर्हतां वर्णवादो यथा—
अर्हतों का वर्णवाद इस प्रकार होता है—
जियरागदोसमोहा सव्वन्नू तियसनाहकयपूया।
अच्चंतसच्चवयणा सिवगइगमणा जयंति जिणा।।
( )
जिन्होंने राग-द्वेष और मोह को जीत लिया है, जो सर्वज्ञ हैं, जो इंद्रों के द्वारा पूजित हैं, जिनके वचन अत्यंत सत्य हैं, जो शिवगति में गमन करनेवाले हैं, ऐसे जिन विजय को प्राप्त होते हैं।
अर्हत्प्रणीतधर्म्मवर्णो यथा—
अर्हत् प्रणीत धर्म का वर्णवाद इस प्रकार होता है—
वत्थुपयासणसूरो अइसयरयणाण सायरो जयइ।
सव्वजयजीवबंधुरबंधू दुविहो वि जिणधम्मो।।
( )
वस्तु स्वभाव को प्रतिपादित करने में जो शूर है। जो अतिशय रत्नों का सागर है। जिनका कोई बंधु नहीं है जगत् के उन समस्त जीवों का जो बंधु (मित्र) है। ऐसा द्विविध जिनधर्म विजयी होता है।
आचार्यवर्णवादो यथा—
आचार्य का वर्णवाद इस प्रकार है—
तेसि नमो तेसि नमो भावेण पुणो वि तेसि चेव नमो।
अणुवकयपरहियरया जे नाणं देंति भव्वाणं।।
(पञ्चव. 1600)
उनको नमस्कार, उनको नमस्कार, भाव से पुनः उन्हें नमस्कार जो बिना उपकार के भी परहित में रत रहते हैं और जो भव्य जीवों को ज्ञान प्रदान करते हैं।
चतुर्वर्णश्रमणसङ्घवर्णो यथा—
चतुर्वण श्रमण संघ का वर्णवाद इस प्रकार है—
एयम्मि पूइयम्मी नत्थि तयं जं न पूइयं होइ।
भुवणे वि पूयणिज्जो न गुणी संघाओ जं अन्नो।।
( )
इनकी (चातुर्वण श्रमण संघ की) पूजा (भक्ति) करने पर ऐसा कोई नहीं होता कि जिसकी पूजा न की गई हो। इस संसार में भी गुणों के समूह इस संघ जैसा अन्य कोई पूजनीय नहीं है।
देववर्णवादो यथा—
देव का वर्णवाद इस प्रकार है—
देवाण अहो सीलं विसयविसमोहिया वि जिणभवणे।
अच्छरसाहिं पि समं हासाई जेण न करेंति।।
( )
अहो! देवताओं का यह शील—स्वभाव है कि वे विषय रूपी विष से मोहित होने पर भी जिन भवन में अप्सराओं के साथ हास्य नहीं करते हैं।
सू. 135-138. पंच.....फासिंदियअसंवरे।
(टी.) संयतासंयतव्यतिकरमेव पंच पडिसंलीणे-त्यादिना आरोपणासूत्रपर्यन्तेन ग्रन्थेनाह, गतार्थश्चायम्, नवरं श्रोत्रेन्द्रियादिक्रमो यथाप्राधान्यात्, प्राधान्यं च क्षयोपशमबहुत्वकृतम्। तथा प्रतिसंलीनेतरसूत्रयोः पुरुषो धर्म्मी उक्तः, संवरेतरसूत्रयोस्तु धर्म एवेति।
संयत और असंयत का सम्मिश्रमण ही 'पंच पडिसंलीणा' इत्यादि सूत्र से आरोपणा सूत्र पर्यंत सूत्र के द्वारा कहा है। यह सुस्पष्ट है। श्रोत्रेन्द्रिय आदि का क्रम यथा प्राधान्य (निरूपित) है। प्राधान्य क्षयोपशम की बहुलता से है। प्रतिसंलीन और अप्रतिसंलीन—इन सूत्रों से पुरुष धर्मी का कथन किया गया है। संवर और असंवर सूत्र की अपेक्षा धर्म का ही प्रतिपादन किया है।
सू. 139. पंचविधे....अहक्खायचरित्तसंजमे।
(टी.) तथा संयमनं संयमः पापोपरम इत्यर्थः। तत्र समो रागादिरहितः, तस्य अयो गमनं प्रवृत्तिरित्यर्थः समायः, समाय एव समाये भवं समायेन निर्वृत्तं समायस्य विकारोंऽशो वा समायो वा प्रयोजनमस्येति सामायिकम्, उक्तं च—
संयमन करना संयम—पाप से उपरति है। सम का अर्थ है—राग आदि से मुक्त। उसकी अय—प्रवृत्ति समाय है। समाय ही अथवा समाय में होनेवाला अथवा उससे निष्पन्न अथवा उसका विकार अथवा अंश व प्रयोजन सामायिक है। कहा भी है—
रागद्दोसविरहितो समो त्ति अयणं अयो त्ति गमणं ति।
समगमणं ति समायो स एव सामाइयं णाम।।
अहवा भवं समाए णिव्वत्तं तेण तम्मयं वा वि।
जं तप्पयोअणं वा तेण व सामाइयं णेयं।।
(विभा. 4203,4204)
सामायिक में 'सम' पद राग-द्वेष से रहित अवस्था का वाचक है। अय का अर्थ है अयन/गमन। जिस अनुष्ठान से सम्यक्त्व की आय (प्राप्ति) हो, वह समाय कहलाता है। वह समाय ही वस्तुतः सामायिक है।
• अथवा समाय से होनेवाली क्रिया सामायिक है।
• अथवा समाय से निष्पन्न क्रिया सामायिक है।
• तन्मय अर्थात् समाय का विकार सामायिक है।
• समाय ही उसका प्रयोजन है, अतः वह सामायिक है, ऐसा जानना चाहिए।
अथवा समानि ज्ञानादीनि, तेषु तैर्वा अयनमयः समायः, स एव सामायिकमिति, अवादि च—
अथवा सम—ज्ञान आदि। उनमें अथवा उनके द्वारा लाभ होना समाय है। वही सामायिक है।
अहवा समाइं सम्मत्तणाण-चरणाइं तेसु तेहिं वा।
अयणं अओ समाओ स एव सामाइयं नाम।।
(विभा. 4205)
अथवा ज्ञान, दर्शन और चारित्र को सम कहा जाता है। उन ज्ञान आदि में अथवा ज्ञान आदि के द्वारा होनेवाली प्राप्ति समाय है। वह समाय ही सामायिक है।
अथवा समस्य रागादिरहितस्याऽऽयो गुणानां लाभः समानां वा ज्ञानादीनामायः समायः, स एव सामायिकम्, अभाणि च—
अथवा सम—राग आदि रहित के जो गुणों का लाभ समाय है। अथवा सम—ज्ञानादि का लाभ समाय है। वही सामायिक है। कहा भी है—
अहवा समस्स आयो गुणाण लाभो त्ति जो समायो सो।
अधवा समाणमायो णेओ सामाइयं णाम।।
(विभा. 4206)
अथवा समाय का एक विग्रह है—सम का आय। इसका अर्थ है गुणों का लाभ। वह समाय ही सामायिक है। अथवा जिस अनुष्ठान से सम—ज्ञान, दर्शन आदि गुणों का लाभ हो वह सामायिक के रूप में ज्ञेय है।
अथवा साम्नि मैत्र्यां साम्ना वा अयस्तस्य वा आयः सामायः, स एव सामायिकम्, अभ्यधायि च—
अथवा साम्नि—मैत्री में अथवा मैत्री के द्वारा जो लाभ है वह सामाय है। वही सामायिक है। उसे भी प्रतिपादित करते हैं—
अहवा सामं मेत्ती तत्थ अयो तेण व त्ति सामाओ।
अधवा सामस्साओ लाभो सामाइयं णेयं।।
(विभा. 4207)
अथवा साम का अर्थ है प्राणीमात्र के प्रति मैत्री का भाव। मैत्री में अथवा मैत्री के द्वारा होनेवाली प्राप्ति सामाय है। अथवा साम का आय—लाभ ही सामायिक है, ऐसा जानना चाहिए।
सावद्ययोगविरतिरूपं सर्वमपि चारित्रमविशेषतः सामायिकमेव, छेदादिविशेषैस्तु विशेष्यामाणमर्थतः शब्दतश्च नानात्वं भजते, तत्र प्रथमं विशेषणाभावात् सामान्यशब्द एवावतिष्ठते सामायिकमिति, तच्च द्विधा—इत्वरकालिकं यावज्जीविकं च, तत्रेत्वरकालिकं सर्वेषु प्रथम-पश्चिमतीर्थकरतीर्थष्वनारोपितव्रतस्य यावज्जीविकं तु मध्यमविदेहतीर्थकरतीर्थेषु भवति, तेषूपस्थापनाऽभावादीति, सामायिकं च तत् संयमश्चेत्येवं सर्वत्र वाक्यं कार्यमिति, भवन्ति चात्र गाथाः—
सावद्य योग विरति रूप जो संपूर्ण चारित्र है वह सामान्य रूप से सामायिक ही है। छेद आदि विशेष से विशेषित हो, शब्द और अर्थ दोनों से वह नानात्व को प्राप्त होता है। प्रथम विशेषण के अभाव से सामायिक सामान्य ही है। वह सामायिक दो प्रकार की है—अल्पकालिक और यावज्जीवन। सभी प्रथम और अंतिम तीर्थंकरों के तीर्थों में व्रत की आरोपणा नहीं करने से वह इत्वरिक होता है। मध्यम तीर्थंकरों के तीर्थ में तथा महाविदेह में यावज्जीवन सामायिक चारित्र होता है। क्योंकि उनमें उपस्थापना का अभाव होता है। सामायिक संयम इस प्रकार सर्वत्र (छेदोपस्थापनीय संयम आदि) प्रयोग करना चाहिए। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
सव्वमिणं सामाइयं छेदातिविसेसतो पुण विभिण्णं।
अविसेसितसामाइयं थितमिह सामण्णासण्ण्णए।।
सावज्जजोगविरति त्ति तत्थ सामाइयं दुधा तं च।
इत्तरमावकधं चिय पढमं पढमंतिमजिणाणं।।
तित्थेसु मणारोवितवतस्स सेहस्स थोवकालीयं।
सेसाणमावकधियं तित्थेसु विदेहगाणं च।।
(विभा. 1259-61)
ये पांचों ही चारित्र सामान्य रूप से सामायिक ही हैं। यह सामायिक चारित्र छेदोपस्थाप्य आदि भेदों से भिन्न हो, अर्थ और संज्ञा दोनों से भिन्न हो जाता है। सामायिक चारित्र में भेद का अभाव होने से वह 'सामायिक' इस सामान्य संज्ञा में ही अवस्थित रहता है। सामायिक का अर्थ है—सर्व सावद्य योगों से विरति। उसके दो भेद हैं—1. इत्वरिक 2. यावत्कथिक। इत्वरिक सामायिक—सामायिक चारित्र प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के समय उन शैक्ष साधुओं के तब तक होता है, जब तक महाव्रतों का विस्तार से आरोपण नहीं किया जाता। अतः यह अल्पकालिक होता है। शेष बावीस तीर्थंकरों के शासन में तथा महाविदेह के सब साधुओं के यावत्कथिक सामायिक चारित्र होता है।
तथा छेदश्च पूर्वपर्यायस्योपस्थापनं च व्रतेषु यत्र तच्छेदोपस्थापनम्, तदेव छेदोपस्थापनिकम्, ते वा विद्येते यत्र तच्छेदोपस्थापनिकम्, अथवा पूर्वपर्यायच्छेदेनोप-स्थाप्यते आरोप्यते यन्महाव्रतलक्षणं चारित्रं तच्छेदोपस्थापनीयम्, तदपि द्विधा—अनतिचारं सातिचारं च, तत्रानतिचारं यदित्वरसामायिकस्य शिक्षकस्यारोप्यते पार्श्वनाथसाधोर्वा पञ्चयामधर्म्मप्रतिपत्तौ, सातिचारं तु यन्मूलप्रायश्चित्तप्राप्तस्येति, इहापि गाथे—
पूर्व पर्याय का छेद और व्रतों का उपस्थापन जहां होता है वह छेदोपस्थापन है। वही छेदोपस्थापनिक है। अथवा पूर्वपर्याय का छेदन कर महाव्रत लक्षण रूप चारित्र की जहां उपस्थापना—आरोपणा की जाती है, वह छेदोपस्थापनीय है। वह दो प्रकार का है—अनतिचार और सातिचार। इत्वरिक सामायिक वाले शैक्ष अथवा पार्श्वनाथ की परम्परा के साधुओं की पंचयाम धर्म की जो प्रतिपत्ति है वह अनतिचार है। मूल प्रायश्चित्त को प्राप्त करनेवाले का संयम सातिचार होता है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
परियायस्सुच्छेतो अत्तोवट्ठावणं वतेसुं च।
छेतोवट्ठावणमिह तमणतियारेतरं दुविधं।।
जिसमें पूर्वपर्याय—सामायिक चारित्र का छेद और महाव्रतों में पुनः आत्मा का उपस्थापन किया जाता है, वह छेदोपस्थापनीय चारित्र है। उसके दो प्रकार हैं— 1. निरतिचार 2. सातिचार।
सेहस्स णिरतियारं तित्थंतरसंकमे व तं होज्ज।
मूलगुणघातिणो सातियारमुभयं च ठितकप्पे।।
(विभा. 1265,66)
निरतिचार चारित्र दो अवस्थाओं में होता है— 1. शिष्य को विस्तार से महाव्रतों की उपस्थापना दी जाती है। 2. कोई एक तीर्थ से दूसरे तीर्थ में जाता है। मूल गुणों का घात होने पर पुनः महाव्रतों का आरोपण करना सातिचार छेदोपस्थापनीय चारित्र है। ये दोनों ही अवस्थाएं स्थितकल्प साधुओं में होती है।
प्रथम-पश्चिमतीर्थयोरित्यर्थः। तथा परिहरणं परिहारः तपोविशेषः, तेन विशुद्धं परिहारो वा विशेषेण शुद्धो यस्मिंस्तत् परिहारविशुद्धम्, तदेव परिहारविशुद्धिकम्, परिहारेण वा विशुद्धिर्यस्मिंस्तत् परिहारविशुद्धिकम्, तच्च द्विधा—निर्विशमानकं निर्विष्टकायिकं च, तत्र निर्विशमानकानां तदासेवकानां यत्तन्निर्विशमानकम्, यत्तु निर्विष्टकायिकानामासेवितविवक्षितचारित्रकायानां तन्निर्विष्टकायिकमिति, इहापि गाथे—
इसका अर्थ है—प्रथम और अंतिम तीर्थंकर के तीर्थ में। परिहरण परिहार है। वह तप विशेष है। उससे विशुद्ध अथवा जिसमें विशेष रूप से शुद्धि होती है वह परिहारविशुद्धि है। वही परिहारविशुद्धिक है। अथवा परिहार के द्वारा जिसमें विशुद्धि होती है वह परिहारविशुद्धिक है। उसके दो प्रकार हैं—निर्विशमान और निर्विष्टकायिक। जो (विशेष तप का) आसेवन करता है वह निर्विशमानक है। जिसने विवक्षित तप का आसेवन कर लिया है वह निर्विष्टकायिक है। गाथा इस प्रकार हैं—
परिहारेण विसुद्धं सुद्धो व तओ जहिं विसेसेणं।
तं परिहारविसुद्धं परिहारविसुद्धियं णाम।।
परिहार (विशेष तप) के द्वारा विशुद्ध होना परिहारविशुद्धि है। अथवा यह परिहार तप विशेष रूप से शुद्ध होने के कारण परिहारविशुद्धि कहलाता है। स्वार्थ में 'इक' प्रत्यय के योग से परिहारविशुद्धिक कहलाता है।
तं दुविकप्पं णिव्विस्समाणणिव्विट्ठकाइयवसेणं।
परिहारियाऽणुपरिहारियाण कप्पट्ठितस्स वि य।।
(विभा. 1267,68)
वह (परिहारविशुद्ध) निर्विश्यमान और निर्विष्ट-कायिक के भेद से दो प्रकार का है। परिहार तप का प्रारंभ करनेवाले नौ साधुओं में से चार पारिहारिक, चार आनुपारिहारिक और एक कल्पस्थित है।
इह च नवको गणो भवति, तत्र चत्वारः परिहारिका अपरे तु तद्वैयावृत्यकराश्चत्वार एवानुपरिहारिकाः, एकस्तु कल्पस्थितो वाचनाचार्यो गुरुभूत इत्यर्थः, एतेषां च निर्विशमानकानामयं परिहारः—ग्रीष्मे जघन्यादीनि चतुर्थ-षष्ठा-ऽष्टमादीनि, शिशिरे षष्ठा-ऽष्टम-दशमानि, वर्षास्वष्टम-दशम-द्वादशानि, पारणके चायामम्, इतरेषां सर्वेषामायाममेव, एवमेते चत्वारः षण्मासान्, पुनरन्ये चत्वारः षडेव, पुनर्वाचनाचार्यः षडिति सर्व एवायमष्टादशमासिकः कल्प इति।
परिहार विशुद्धि में नौ (मुनियों) का समूह होता है। उसमें चार पारिहारिक होते हैं। अपर चार वैयावृत्य करनेवाले अनुपारिहारिक होते हैं। एक कल्पस्थित वाचनाचार्य के रूप में गुरुस्थानीय होता है। इन निर्विशमान का यह परिहार है—ग्रीष्म में जघन्य उपवास, बेला, तेला। शिशिर में बेला, तेला और चोला और वर्षाॠतु में तेला, चौला, पंचोला। इसमें पारणे में आचाम्ल तप होता है। अवशिष्ट सभी के आचाम्ल ही होता है। इस प्रकार ये चार मुनि छह माह तप करते हैं। पुनः दूसरे चार मुनि छह माह तप करते हैं। तत्पश्चात् वाचनाचार्य छह माह तप करते हैं। इस प्रकार यह कुल अठारह माह का परिहार कल्प है।
तथा सूक्ष्माः लोभकिट्टिकारूपाः सम्परायाः कषाया यत्र तत् सूक्ष्मसम्परायम्, तदपि द्विधा—विशुद्ध्यमानकं सङ्क्लिश्यमानकं च, तत्राद्यं क्षपकोपशमश्रेणिद्वयं समारोहतः, सङ्क्लिश्यमानकं तूपशमश्रेणितः, प्रच्यवमानस्येति, अत्रोक्तम्—
सूक्ष्म—चींटी जितना सूक्ष्म लोभ जहां संपराय—कषाय के रूप में होता है वह सूक्ष्म संपराय है। वह दो प्रकार का है—विशुद्ध्यमान और संक्लिश्यमान। इसमें विशुद्ध्यमान (सूक्ष्म संपराय) क्षपक और उपशम इन दो श्रेणियों में आरोहण करनेवालों के होता है। संक्लिश्यमान (सूक्ष्म संपराय) उपशमश्रेणी से गिरते समय होता है। कहा भी है—
कोधाति संपराओ तेण जतो संपरीति संसारंं।
तं सुहुमसंपरायं सुहुमो जत्थावसेसो सो।।
जिसके कारण जीव संसार में परिभ्रमण करता है, उसे संपराय कहते हैं। संपराय का अर्थ है क्रोध आदि कषाय। जहां संपराय का सूक्ष्म अंश अवशेष रहता है, उस चारित्र को सूक्ष्म संपराय चारित्र कहते हैं।
सेढी विलग्गतो तं विसुज्झमाणं ततो चयंतस्स।
तध संकिलिस्समाणं परिणामवसेण विण्णेयं।।
(विभा. 1274,75)
परिणाम के आधार पर सूक्ष्म संपराय चारित्र के दो भेद ज्ञातव्य हैं—विशुद्ध्यमान और संक्लिश्यमान। मुनि के श्रेणी आरोहण के समय विशुद्ध्यमान और च्युत होते समय संक्लिश्यमान चारित्र होता है।
अथशब्दो यथार्थः, यथैवाऽकषायतयेत्यर्थः, आख्यातम् अभिहितम् अथाख्यातम्, तदेव संयमोऽथाख्यातसंयमः, अयं च छद्मस्थस्योपशान्तमोहस्य क्षीणमोहस्य च स्यात् केवलिनः सयोगस्यायोगस्य च स्यादिति, इहाभ्यधायि—
अथ अर्थात् यथार्थ। यथा अर्थात् अकषायता। आख्यात—कहा गया। उसका ही संयम अथाख्यात संयम है। यह उपशांत मोहवाले तथा क्षीणमोहवाले छद्मस्थ तथा सयोगीकेवली और अयोगीकेवली के होता है। यहां कहा गया है—
अहसद्दो जाधत्थे आङोऽभिविधीय कधितमक्खातं।
चरणमकसायमुदियं तमहक्खातं जधक्खातं।।
अथ' शब्द यथार्थता का और 'आङ्' पद अभिविधि का वाचक है। आख्यात का अर्थ है कथित। जो यथार्थ और अभिविधिपूर्वक आख्यात है वह अथाख्यात है। कषाय रहित चारित्र यथाख्यात कहा जाता है।
तं दुविकप्पं छतुमत्थ-केवलिविधाणतो पुणेक्केक्कं।
खयसमजसजोगाजोगकेवलिविधाणतो दुविधं।।
(विभा. 1276,77)
यथाख्यात चारित्र छद्मस्थ और केवली के भेद से दो प्रकार का है। पुनः एक-एक के दो प्रकार हैं। छद्मस्थ से संबंधित यथाख्यात के भी दो प्रकार हैं—क्षायिक यथाख्यात, औपशमिक यथाख्यात। केवली से संबंधित यथाख्यात के दो प्रकार हैं—सयोगीकेवली यथाख्यात चारित्र और अयोगी केवली यथाख्यात चारित्र।
सू. 140,141. एगिंदिया...वणस्सतिकाइयअसंजमे।
(टी.) एगिंदिया णं जीव त्ति एकेन्द्रियान् णमित्यलङ्कारे जीवान् असमारंभमाणस्य संघट्टादीनामविषयीकुर्वतः सप्तदशप्रकारस्य संयमस्य मध्ये पञ्चविधः संयमो व्युपरमोऽनाश्रवः क्रियते भवति, तद्यथा—पृथिवीकायिकेषु विषये संयमः सङ्घट्टाद्युपरमः पृथिवीकायिकसंयमः, एवमन्यान्यपि पदानि, असंयमसूत्रं संयमसूत्रवद् विपर्ययेण व्याख्येयमिति।
एकेन्द्रिय जीवों का असमारंभ—संघट्टा आदि नहीं करता हुआ (मुनि) सतरह प्रकार के संयम में पांच प्रकार के अनाश्रव—संयम/विरति को करता है। यहां 'णं' वाक्यालंकार के रूप में है। जैसे—पृथिवीकायिक के संबंध में संयम—संघट्टा आदि से उपरति पृथ्वीकाय संयम है। इसी प्रकार दूसरे पद भी हैं। असंयमसूत्र संयमसूत्र की तरह विपरीत रूप से व्याख्येय है।
सू. 142-145. पंचिंदिया....पंचिंदियअसंजमे।
(टी.) पंचेंदिया णमित्यादि, इह सप्तदशप्रकार-संयमभेदस्य पञ्चेन्द्रियसंयमलक्षणस्येन्द्रियभेदेन भेदविवक्षणात् पञ्चविधत्वम्, तत्र पञ्चेन्द्रियानारम्भे श्रोत्रेन्द्रियस्य व्याघातपरिवर्जनं श्रोत्रेन्द्रियसंयमः, एवं चक्षुरिन्द्रियसंयमादयोऽपि वाच्याः। असंयमसूत्रमेत-द्विपर्यासेन बोद्धव्यमिति। सव्वपाणेत्यादि, पूर्वमेकेन्द्रिय-पञ्चेन्द्रियजीवाश्रयेण संयमा-ऽसंयमावुक्ताविह तु सर्वजीवाश्रयेणात एव सर्वग्रहणं कृतमिति, प्राणादीनां चायं विशेषः—
यहां सतरह प्रकार के संयम के भेद पंचेन्द्रिय संयम लक्षण का इंद्रिय भेद की विवक्षा से पांच प्रकार का है। पंचेन्द्रिय का अनारंभ होने पर श्रोत्रेन्द्रिय के व्याघात का परिवर्जन श्रोत्रेन्द्रिय संयम है। इसी प्रकार चक्षुरिन्द्रिय संयम आदि है। असंयम सूत्र को इससे विपरीत जानना चाहिए। सर्वप्राण इत्यादि। पूर्व में एकेन्द्रिय तथा पंचेन्द्रिय जीव की अपेक्षा से संयम-असंयम को कहा गया। यहां सब जीवों की अपेक्षा से ही 'सर्व' शब्द ग्रहण किया गया है। प्राण आदि के संबंध में यह विशेष है—
प्राणा द्वित्रिचतुः प्रोक्ता भूतास्तु तरवः स्मृताः।
जीवाः पञ्चेन्द्रिया ज्ञेयाः शेषाः सत्त्वा इतीरिताः1।।
( )
इह सप्तदशप्रकारसंयमस्याद्या नव भेदाः सङ्गृहीताः, एकेन्द्रियसंयमग्रहणेन पृथिव्यादिसंयमपञ्चकस्य गृहीतत्वादिति, एतद्व्यत्ययेनासंयमसूत्रम्।
यहां सतरह प्रकार के संयम में से आदि के नौ प्रकारों का संग्रह किया गया है। एकेन्द्रिय के संयम के ग्रहण का तात्पर्य है पृथ्वी आदि पांच प्रकार का संयम। इसके व्यत्यय से असंयम सूत्र है।
सू. 146. पंचविहा....बीयरुहा।
(टी.) तणवणस्सइ त्ति तृणवनस्पतयो बादरा वनस्पतयोऽग्रबीजादयः क्रमेण कोरण्टका उत्पलकन्दा वंशाः शल्लक्यो वटा एवमादयः, व्याख्यातं चैतत् प्रागिति।
तृण वनस्पति, अग्रबीज आदि बादर वनस्पति हैं। ये क्रमशः कोरण्ट, उत्पलक, बांस, सल्लकी, वट आदि हैं। इनकी व्याख्या पूर्व में की जा चुकी है।2
सू. 147—पंचविहे....वीरियायारे।
(टी.) आचरणमाचारो ज्ञानादिविषयाऽऽसेवेत्यर्थः, ज्ञानाचारः कालादिरष्टधा, दर्शनं सम्यक्त्वम्, तदाचारो निःशङ्कितादिरष्टधैव, चारित्राचारः समिति-गुप्तिभेदोऽष्टधा, तपआचारोऽनशनादिभेदो द्वादशधा, वीर्याचारो वीर्यागोपनमेतेष्वेवेति।
आचरण आचार है। ज्ञान आदि की आसवेना आचार है। ज्ञानाचार काल आदि आठ प्रकार का है। दर्शन—सम्यक्त्व। निःशंकित आदि उसके आठ प्रकार के आचार हैं। समिति, गुप्ति भेद रूप आठ प्रकार का चारित्राचार है। अनशन आदि बारह प्रकार का तप आचार है। इन सबमें वीर्य का अगोपन वीर्याचार है।
सू. 148,149. पंचविहे....हाडहडा।
(टी.) आचारस्य प्रथमाङ्गस्य पदविभागसामाचारी-लक्षणप्रकृष्टकल्पाभिधायकत्वात् प्रकल्प आचारप्रकल्पः निशीथाध्ययनम्, स पञ्चविधः पञ्चविधप्रायश्चित्ताभि-धायकत्वात्, तथाहि—तत्र केषुचिदुद्देशकेषु लघुमास-प्रायश्चित्तापत्तिरुच्यते 1, केषुचिच्च गुरुमासापत्तिः 2, एवं लघुचतुर्मास 3 गुरुचतुर्मासा 4 ऽऽरोपणाश्चेति 5। तत्र मासेन निष्पन्नं मासिकं तपः, तच्च उद्घातो भागपातो यत्रास्ति तदुद्घातिकं लघ्वित्यर्थः, यत उक्तम्—
प्रथम अंग आचार के पद विभाग सामाचारी लक्षण प्रकृष्ट कल्प का कथन करने से आचार प्रकल्प-निशीथ अध्ययन है। पांच प्रकार के प्रायश्चित्त का अभिधायक होने से यह पांच प्रकार का है। इसमें कुछ उद्देशकों में लघुमास प्रायश्चित्त का कथन है। कुछ उद्देशकों में गुरुमास प्रायश्चित्त का कथन है। इसी प्रकार लघु चातुर्मास, गुरुचातुर्मास व आरोपणा (का कथन है।) मास से होनेवाला मासिक तप है। उद्घात—भागपात (अंश), उद्घातिक—लघु। जैसा कि कहा है
अद्धेण छिन्नसेसं पुव्वद्धेणं तु संजुयं काउं।
देज्जाहि लहुयदाणं गुरुदाणं तत्तियं चेव।।
( )
अर्धमास व्यतीत होने पर शेष पंद्रह दिन और पूर्व के पच्चीस दिनों के अर्धभाग सार्ध द्वादश को मिलाने से लघुमास प्रायश्चित्त 271/2 दिन देना चाहिए। गुरुमास तो इतना ही है।
एतद्भावना मासिकतपोऽधिकृत्योपदर्श्यते—मास-स्यार्द्धछिन्नस्य शेषं दिनानां पञ्चदशकं तत् मासापेक्षया च पूर्वस्य पञ्चविंशकस्यार्द्धेन सार्धद्वादशकेन संयुतं कृतं सार्द्धा सप्तविंशतिर्भवतीति।
मासिक तप की अपेक्षा से इसका भावार्थ बताया जा रहा है। अर्ध मास के बीत जाने पर उस मास की अपेक्षा शेष पंद्रह दिन और पूर्व के पच्चीस दिनों के अर्धभाग साढ़े बारह दिन संयुक्त करने पर वे सार्ध सताईस दिन होते हैं।
आरोपणा चडावण त्ति भणियं होइ, यो हि यथाप्रतिषेवितमालोचयति तस्य प्रतिषेवानिष्पन्नमेव मासलघु-मासगुरुप्रभृतिकं दीयते, यस्तु न तथा तस्य तत्तावद्दीयते एव मायानिष्पन्नं चान्यदारोप्यते इत्यारोपणेति। आरोवण त्ति आरोपणोक्तस्वरूपा।
आरोपणा—एक दोष से प्राप्त प्रायश्चित्त में दूसरे दोष के आसेवन से प्राप्त प्रायश्चित्त का आरोपण करना। जो जैसा प्रतिसेवित है उसकी उसी रूप में आलोचना करता है उस प्रतिसेव के अनिष्पन्न होने पर भी मासलघु, मासगुरु आदि दिया जाता है। जो उस रूप में आलोचना नहीं करता है, उसे वह नहीं दिया जाता है। माया निष्पन्न की ही दूसरे के साथ आरोपणा होती है, वही आरोपणा है। आरोपणा का अर्थ है—उक्त स्वरूप आरोपणा।
तत्र पट्ठविय त्ति बहुष्वारोपितेषु यन्मासगुर्वादि-प्रायश्चित्तं प्रस्थापयति वोढुमारभते तदपेक्षयाऽसौ प्रस्थापितेत्युक्ता 1, ठविय त्ति यत् प्रायश्चित्त-मापन्नस्तत्तस्य स्थापितं कृतम्, न वाहयितुमारब्धमित्यर्थः, आचार्यादिवैयावृत्यकरणार्थम्, तद्धि वहन्न शक्नोति वैयावृत्यं कर्त्तुम्, वैयावृत्यसमाप्तौ तु तत् करिष्यतीति स्थापितोच्यत इति 2, कृत्स्ना पुनर्यत्र झोषो न क्रियते, झोषस्त्वम्—इह तीर्थे षण्मासान्तमेव तपस्ततः षण्णां मासानामुपरि यान् मासानापन्नोऽपराधी तेषां क्षपणम् अनारोपणं प्रस्थे चतुःसेतिकाऽतिरिक्तधान्यस्येव झाटनमित्यर्थः, झोषाभावेन सा परिपूर्णेति कृत्स्नेत्युच्यत इति भावः 3, अकृत्स्ना तु यस्या षण्मासाधिकं झोष्यते, तस्या हि तदतिरिक्तझाटनेनापरिपूर्णत्वादिति 4, हाडहड त्ति यत् लघु-गुरुमासादिकमापन्नस्तत् सद्य एवं यस्यां दीयते सा हाडहडोक्तेति 5। एतत्स्वरूपं च विशेषतो निशीथविंशतितमोद्देशकादवगन्तव्यमिति।
प्रस्थापिता—बहुत आरोपणाओं में से जो गुरुमास आदि किसी तप का वहन प्रारंभ करता है उसे प्रस्थापिता कहा गया। स्थापित—आचार्य आदि की वैयावृत्य के कारण प्राप्त प्रायश्चित्त को स्थापित कर रखना, उसे प्रारंभ न करना। यदि उसे वहन करता है तो वैयावृत्य नहीं कर पाता है। वैयावृत्य की समाप्ति पर वह उस तप को प्रारंभ करेगा। इसे स्थापित कहा जाता है। कृत्स्ना—जिस तप का पुनः झोष—क्षपण नहीं किया जाता है। झोष इस प्रकार है—वर्तमान तीर्थ में (जैन शासन में) तप छह माह पर्यंत ही है। छह महीनों से ऊपर का जितना तप है उसकी क्षपणा—अनारोपणा होती है। प्रस्थ में चतुःसेतिका से अतिरिक्त धान्य की तरह। झोष—क्षपण के भाव से पूर्ण होने से उसे कृत्स्ना कहा जाता है। अकृत्स्ना—छह महीने से अधिक का तप, उसकी आरोपणा अपनी अवधि में पूर्ण नहीं होती है। छह महीने से अधिक तप नहीं किया जाता। अतः अपूर्ण होने के कारण इसे अकृत्स्ना कहा जाता है। हाडहडा—लघुमास, गुरुमास आदि जो तप प्राप्त हो उसे शीघ्र दे देना हाडहडा है। इनका स्वरूप विशेषतः निशीथ सूत्र के बीसवें उद्देशक से जानना चाहिए।
सू. 150-158—जंबुद्दीवे....णत्थि।
(टी.) अयं च संयतासंयतगतवस्तुविशेषाणां व्यतिकरो मनुष्यक्षेत्र एव भवतीति मनुष्यक्षेत्रवर्त्तिनो वस्तुविशेषान् जंबुद्दीवेत्यादिना उसुयारा नत्थि त्ति पर्यवसानेन ग्रन्थेनाह, कण्ठ्यश्चायम्, नवरं मालवतो गजदन्तकात् प्रदक्षिणया सूत्रचतुष्टयोक्ता विंशतिर्वक्षस्कारगिरयोऽवगन्तव्या इति, इह च देवकुरुषु निषधवर्षधरपर्वतादुत्तरेणाष्टौ योजनानां शतानि चतुस्त्रिंशदधिकानि योजनस्य चतुरश्च सप्तभागानतिक्रम्य शीतोदाया महानद्याः पूर्वापरकूलयोर्विचित्रकूट-चित्रकूटाभिधानौ योजनसहस्रोच्छ्रितौ मूले सहस्रायाम-विष्कम्भावुपरि पञ्चयोजनशतायाम-विष्कम्भौ प्रासादमण्डितौ स्वसमाननामदेवनिवासभूतौ पर्वतौ स्तः।
संयत और असंयत पदार्थ विशेष का समूह मनुष्य क्षेत्र में ही होता है। अतः मनुष्यक्षेत्रवर्ती वस्तु विशेष को 'जंबुद्दीवे इत्यादि' सूत्र से 'उसुयार नत्थि' सूत्र पर्यंत कहा गया है। यह सुस्पष्ट है। माल्यवान् गजदंत से (दायीं ओर) से प्रदक्षिणा से सूत्र चतुष्ट्य में निरूपित बीस वक्षस्कार पर्वत ज्ञातव्य हैं। यहां देवकुरु में निषध वर्षधर पर्वत से उत्तर की ओर 834 4/7 योजन जाने पर शीतोदा महानदी के पूर्वापर किनारों पर विचित्रकूट और चित्रकूट नामक सहस्र योजन ऊंचे, मूल में सहस्र योजन आयाम-विष्कंभवाले, ऊपर पांच सौ योजन चौड़े प्रासाद मंडित अपने ही नामवाले देवों के निवासभूत पर्वत हैं।
ततस्ताभ्यामुत्तरतोऽनन्तरोदितान्तरः शीतोदामहानदी-मध्यभागवर्त्ती दक्षिणोत्तरतो योजनसहस्रमायतः पूर्वापरतः पञ्च योजनशतानि विस्तीर्णः वेदिकावनखण्डद्वयपरिक्षिप्तौ दशयोजनावगाहो नानामणिमयेन दशयोजन-नालेनार्द्धयोजनबाहल्येन योजनविष्कम्भेनार्द्धयोजन-विस्तीर्णया क्रोशोच्छ्रितया कर्णिकया युक्तेन निषधाभिधानदेवनिवासभूतभवनभासितमध्येन तदर्द्ध-प्रमाणाष्टोत्तरशतसङ्ख्यपद्मैस्तदन्येषां च सामानिकादि-देवनिवासभूतानां पद्मानामनेकलक्षैः समन्तात् परिवृतेन महापद्मेन विराजमानमध्यभागो निषधो महाह्रदः।
उत्तर की ओर पूर्वकथित अंतराल से शीतोदा महानदी के मध्यवर्ती भाग, दक्षिण और उत्तर में जिसका विस्तार सहस्र योजन है, पूर्व और पश्चिम में जो पांच सौ योजन विस्तृत है। जिनके दोनों ओर वेदिका वनखण्ड है। दस योजन अवगाहन वाले नाना मणिमय दस योजन का नाल, जिसकी चौड़ाई अर्ध योजन है, जो एक योजन विष्कंभ एवं अर्ध योजन विस्तीर्ण एक कोश ऊंची कर्णिका से युक्त है। उसके मध्य में निषध नामक देव का निवास भवन है, जो उसके अर्ध परिमाणवाले एक सौ आठ पद्मों से और अन्य सामानिक देवों के निवासभूत लाखों पद्मों से चारों ओर से घिरा हुआ, मध्य में महापद्म से सुशोभित निषध नामक महाद्रह है।
एवमन्येऽपि निषधसमानवक्तव्यताः स्वसमानाभि-धानदेवनिवासा उक्तान्तराः समवसेयाः, नवरं नीलवन्महाह्रदो विचित्रकूटचित्रकूटपर्वतसमवक्तव्यताभ्यां यमकाभिधानाभ्यां स्वसमाननामदेवावासाभ्यां पर्वताभ्यामनन्तरं द्रष्टव्यस्ततो दक्षिणतः शेषाश्चत्वार इति।
इसी प्रकार अन्य निषध महाद्रह की समान वक्तव्यतावाले अपने समान नामवाले अनन्तर उक्त देव निवास जानने चाहिए। नीलवंत महाद्रह यमक पर्वत से विश्रुत समान वर्णनवाले विचित्रकूट और चित्रकूट पर्वतों के अपने समान नामवाले देवों के आवासभूत पर्वतों के अनन्तर द्रष्टव्य हैं। उससे दक्षिण की ओर शेष चार द्रह जानने चाहिए।
एते च सर्वेऽपि प्रत्येकं दशभिर्दशभिः काञ्चनकाभिधानैः योजनशतोच्छ्रितैर्योजनशतमूल-विष्कम्भैः पञ्चाशद्योजन-मानमस्तकविस्तारैः स्वसमान-नामदेवाधिवासैः प्रत्येकं दशयोजनान्तरैः पूर्वापरव्यवस्थितैः गिरिभिरुपेताः, एतेषां च विचित्रकूटादिपर्वतह्रदनिवासि-देवानामसङ्ख्येयतमजम्बूद्वीपे द्वादशयोजनसहस्रप्रमाणा-स्तन्नामिका नगर्यो भवन्तीति, सव्वे वि णमित्यादि, सर्वेऽपि जम्बूद्वीपादिसम्बन्धिनः, तेणं ति शीताशीतोदे महानद्यौ प्रति ते लक्षणीकृत्य, नदीदिशीत्यर्थः, मन्दरं वा मेरुं वा पर्वतं प्रति, तद्दिशीत्यर्थः, तत्र मालवत्-सौमनस-विद्युत्प्रभ-गन्धमादना गजदन्ताकारपर्वता मेरुं प्रति यथोक्तस्वरूपाः, शेषास्तु वक्षारपर्वता महानद्यौ प्रतीति, इयं चानन्तरोदिता सप्तसूत्री धातकीखण्डस्य पुष्करार्द्धस्य च पूर्वापरार्द्धयोर्दृश्येत्यत एवोक्तम्—एवं जहा जंबू इत्यादि।
ये प्रत्येक दस-दस कांचनक अभिधानवाले सौ योजन ऊंचे और मूल में सौ योजन विस्तारवाले, शिखर में पचास योजन विस्तार वाले हैं। उन पर अपने समान नाम के देवों का निवास है। प्रत्येक दस योजन अंतराल से पूर्व-पश्चिम पर्वतों से युक्त हैं। इन विचित्र कूट आदि पर्वत एवं द्रह निवासी देवों की असंख्येयतम जंबूद्वीप में बारह हजार योजन प्रमाण की उनके नाम की नगरियां हैं। सव्वे वि णं अर्थात् जंबूद्वीप आदि से संबंधित सभी। यहां 'तेणं' शब्द का अर्थ है सीता, सीतोदा महानदियां। मंदर अर्थात् मेरु पर्वत, उसकी दिशा में। माल्यवान, सौमनस, विद्युत्प्रभ और गंधमादन—ये गजदंताकार पर्वत मेरु पर्वत के पूर्व-पश्चिम भाग में हैं। शेष वक्षस्कार पर्वत सीता और सीतोदा नदियों के उत्तर-दक्षिण भाग में हैं। अनन्तर कथित सात सूत्र धातकी खंड और पुष्करार्द्ध के पूर्वार्द्ध-पश्चिमार्द्ध की अपेक्षा जानने चाहिए। अतः कहा गया—'एवं जहा जंबू इत्यादि'।
समयः कालस्तद्विशिष्टं क्षेत्रं समयक्षेत्रं मनुष्यक्षेत्रं तस्यैवादित्यगतिसमभिव्यङ्ग्यॠत्वयनादिकालयुक्तत्वात्, जाव पंच मंदर त्ति इह यावत्करणात् पञ्च हैमवतानि पञ्च हैरण्यवतानीत्यादि पञ्च शब्दापातिन इत्यादि चोपयुज्य सर्वं चतुःस्थानकद्वितीयोद्देशकानुसारेण वाच्यम्, नवरम् उसुयार त्ति चतुःस्थानके चत्वार इक्षुकारपर्वता उक्ताः, इह तु ते न वाच्याः पञ्चस्थानकत्वादस्येति।
समय—काल। उससे विशिष्ट क्षेत्र समयक्षेत्र—मनुष्यक्षेत्र है। क्योंकि वह सूर्य की गति से अभिव्यक्त होनेवाले ॠतु, अयन आदि काल से युक्त है। यावत् पांच मंदर का तात्पर्य पांच हैमवत, पांच हैरण्यवत आदि है। पांच शब्दापाती आदि की अपेक्षा से संपूर्ण वर्णन चतुःस्थानक के द्वितीय उद्देशक के अनुसार वाच्य है। चतुःस्थानक में चार इषुकार पर्वतों का प्रतिपादन किया है। पांचवें स्थान का वर्णन होने से यहां उनका कथन नहीं किया गया है।
सू. 159-163. उसभे णं....होत्था।
(टी.) अनन्तरं मनुष्यक्षेत्रे वस्तून्युक्तानीति तदधिकाराद् भरतक्षेत्रवर्त्तमानावसर्प्पिणीभूषणभूत मृषभजिनवस्तु तत्सम्बन्धादन्यानि च पञ्चस्थानकेऽवतारयन् सूत्रपञ्चकमाह—उसभे णमित्यादि कण्ठ्यम्, नवरं कोसलिए त्ति कोशलदेशोत्पन्नत्वात् कौशलिकः, भरतादयश्च ॠषभापत्यानि।
अनन्तर सूत्र में मनुष्य क्षेत्र में वस्तुएं कही गई। उसके अधिकार से भरतक्षेत्र की वर्तमान अवसर्पिणी के भूषण समान भगवान ॠषभ एवं उनके संबंध से अन्य वस्तुओं को भी पंचम स्थानक में अवतरित करते हुए पांच सूत्र कहते हैं—'उसभे णं' आदि स्पष्ट है। कोसलिए अर्थात् कौशल देश में उत्पन्न होने से कौशलिक। भरत आदि ॠषभ के पुत्र थे।
सू. 164—पंचहिं....सुविणदंसणेणं।
(टी.) बुद्धाश्चैते, बुद्धश्च भावतो मोहक्षयाद् द्रव्यतो निद्राक्षयादिति द्रव्यबोधं कारणत उपदर्शयन्नाह—पंचहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरमिह निद्राक्षयोऽनन्तरकारणं शब्दादयस्तु तत्कारणत्वेन कारणतयोक्ताः, भोजनपरिणामो बुभुक्षा।
ये बुद्ध हैं। भावतः बुद्ध मोहक्षय से और द्रव्यतः निद्राक्षय से होता है। अतः द्रव्यबोध को कारणतः उपदर्शित करते हुए कहते है—'पंचही इत्यादि'। ये स्पष्ट हैं। तथापि निद्राक्षय के शब्द आदि अनन्तर कारण होने से कारणतया कहे हैं। भोजन का परिणाम कारण भूख है।
सू. 165. पंचहिं....णातिक्कमति।
(टी.) अनन्तरं द्रव्यप्रबुद्धः कारणत उक्तः, अथ भावप्रबुद्धमनुष्ठानत आज्ञानतिक्रमिणं दर्शयितुमाह—पंचहीत्यादि सुगमम्, नवरं गिण्हमाणे त्ति बाह्वादावङ्गे गृह्णन्, अवलम्बमानः पतन्तीं बाह्वादौ गृहीत्वा धारयन्, अथवा सव्वंगियं तु गहणं करेण अवलंबणं तु देसम्मि (बृभा. 6192) त्ति नातिक्रामति स्वाचारमाज्ञां वा गीतार्थस्थविरो निर्ग्रन्थिकाऽभावे न यथाकथञ्चित्, पशुजातीयो दृप्तगवादिः, पक्षिजातीयो गृध्रादिः, ओहाएज्ज त्ति उपहन्यात्, तत्रेति उपहनने गृह्णन्नातिक्रामति कारणिकत्वात्, निष्कारणत्वे तु दोषाः, यदाह—
अनन्तर सूत्र में द्रव्य प्रबुद्ध कारणतः कहे गए। यहां अनुष्ठानतः भावप्रबुद्ध हैं, वे आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं, उसे प्रकट करते हुए कहते हैं—'पंचहि इत्यादि'। यह स्पष्ट है। गिण्हमाणे अर्थात् बाहु आदि एक अवयव को पकड़ता हुआ, गिरती हुई को बाहु आदि पकड़ कर रखता हुआ। अथवा सर्व अंगों से पकड़ना ग्रहण है और शरीर के एक देश से सहारा देना अवलंबन है। निर्ग्रंथी के न होने पर गीतार्थ स्थविर अवलंबन देता हुआ अथवा पकड़ता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। वह सामान्य रूप से ऐसा न करे। उन्मत्त गाय आदि पशु जाति, गीध अदि पक्षी जाति के द्वारा उपहत होने पर उसको पकड़ते हुए अतिक्रमण नहीं करता है क्योंकि वह सकारण है। कारण के बिना ऐसा करने में दोष है। उन्हें कहते हैं—
मिच्छत्तं उड्डाहो विराहणा फासभावसंबंधो।
पडिगमणाई दोसा भुत्ताभुत्ते य नायव्वा।।
(बृभा. 6170)
भुक्तभोगी अथवा अभुक्तभोगी दोनों अवस्था में मिथ्यात्व, उड्डाह, संयम की विराधना—स्पर्शतः भाव संबंध, प्रतिगमन आदि दोष हो सकते हैं।
इत्येकम्। तथा दुःखेन गम्यत इति दुर्ग्गः, स च त्रिधा—वृक्षदुर्ग्गः श्वापददुर्ग्गो म्लेच्छादिमनुष्यदुर्ग्गः, तत्र वा मार्गे, उक्तं च—
यह प्रथम विकल्प है। दुर्ग—दुःखपूर्वक जिसे पार किया जाए वह दुर्ग है। उसके तीन प्रकार हैं—1. वृक्ष दुर्ग—सघन झाड़ी 2. श्वापद दुर्ग—हिंस्र पशुओं से आकीर्ण 3. मनुष्य दुर्ग—म्लेच्छ मनुष्य। अथवा उस मार्ग में (जाती हुई), कहा भी है—
तिविहं च होइ दुग्गं रुक्खे सावयमणुस्सदुग्गं च।
(बृभा. 6183)
दुर्ग के तीन प्रकार हैं—वृक्ष दुर्ग, श्वापद दुर्ग और मनुष्य दुर्ग।
तथा विषमे वा गर्तपाषाणाद्याकुले पर्वते वा प्रस्खलन्ती वा गत्या प्रपतन्ती वा भुवि, अथवा—
विषम—गड्ढे व पाषाण आदि से संकुल। पर्वत से गिरती हुई अथवा जमीन पर प्रपतन (गिरती हुई)। अथवा—
भूमीए असंपत्तं पत्तं वा हत्थजाणुगादीहिं।
पक्खुलणं नायव्वं पवडण भूमीए गत्तेहिं।।
(बृभा. 6186)
प्रस्खलन उसे कहा जाता है जहां से फिसलने पर हाथ, जानु आदि भूमि को प्राप्त न हुए हों अथवा हो गए हों। प्रपतन वह है जहां सारा शरीर भूमि पर आ गिरता है।
गृह्णन्नातिक्रामतीति द्वितीयम्। तथा पङ्क पनको वा सजलो यत्र निमज्ज्यते स सेकस्तत्र वा, पङ्कः कर्द्दमस्तत्र वा, पनके वा आगन्तुकप्रतनुद्रवरूपे कर्द्दम एव ओल्यां वा, अपकसन्तीं पङ्क-पनकयोः परिह्रसन्तीम् अपोह्यमानां वा सेके उदके वा नीयमानां गृह्णन्नातिक्रामतीति, गाथे चेह—
इस स्थिति में पकड़ते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। यह द्वितीय विकल्प है। सेक—सजल कीचड़ जिसमें पैर फंस सकता है। पंक—कीचड़ अथवा पनक—काई अथवा पानी में फंसी हुई अथवा बहती हुई को पकड़ते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
पंको खलु चिक्खल्लो आगंतू पतणुओ द्रवो पणओ।
सो च्चिय सजलो सेओ सीइज्जइ जत्थ दुविहे वि।।
कीचड़ पंक कहा जाता है और आगंतुक प्रतनु द्रव पनक है। जब पंक और पनक दोनों सजल होते है तब उनमें निमज्जन होता है। वह सेक—दलदल है।
पंकपणएसु नियमा ओगसणं वुब्भणं सिया सेए।
निमियम्मि निमज्जणया सजले सेए सिया दो वि।।
(बृभा. 6188-89)
पंक और पनक दोनों का नियमतः अवकसन ह्रास होता है। सेक का हरण पानी से होता है। जब वह गाढ़ और आर्द्र होता है, तब उसमें निमज्जन होता है। सजल सेक में अपवहन—बहाकर ले जाना तथा निमज्जन दोनों होते हैं।
इति तृतीयम्। तथा नावम् आरुहमाणे त्ति आरोहयन् ओरुहमाणे त्ति अवरोहयन्नुत्तारयन्नित्यर्थो नातिक्रामतीति चतुर्थम्। तथा क्षिप्तं नष्ट राग-भया-ऽपमानैश्चित्तं यस्याःसा क्षिप्तचित्ता, तां वा, उक्तं च—
यह तीसरा विकल्प है। इसी प्रकार नौका पर चढ़ाते अथवा उतारते समय निर्ग्रंथ निर्ग्रंथी को पकड़ता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। यह चतुर्थ विकल्प है। राग, भय और अपमान से होनेवाला चित्त का विक्षेप क्षिप्तचित्त है। कहा भी है—
रागेण वा भएण वा अहवा अवमाणिया महतेणं।
एतेहिं ......................खित्तचित्त ति।।
(बृभा. 6195)
राग से, भय से अथवा राजा से अपमान—इन सबसे क्षिप्तचित्त होता है। इनसे होनेवाला चित्त का विक्षेप क्षिप्तचित्त है।
तथा दृप्तं सन्मानात् दर्प्पवच्चित्तं यस्याः सा दृप्तचित्ता, तां वा, उक्तं च—
सन्मान से जिसका चित्त दृप्त है वह दृप्तचित्ता है, उसे, कहा भी है—
इति एस असम्माणा खित्तो सम्माणओ भवे दित्तो।
अग्गी व इंधणेणं दिप्पइ चित्तं इमेहिं तु।।
लाभमएण व मत्तो अहवा जेऊण दुज्जयं सत्तुं।
(बृभा. 6242,43)
असम्मान से चित्त क्षिप्त होता है और सम्मान से चित्त दृप्त होता है। जैसे ईंधन से अग्नि दीप्त होती है वैसे ही इन कारणों से चित्त दृप्त होता है। लाभ के मद से अथवा दुर्जेय शत्रु को जीतकर चित्त दृप्त होता है।
यक्षेण देवेन आविष्टा अधिष्ठिता यक्षाविष्टा, तां वा, अत्रोक्तम्—
यक्ष—देव के द्वारा आविष्ट/अधिष्ठित यक्षाविष्ट है। अथवा उसे, कहा है—
पुव्वभववेरिएणं अहवा रागेण रागिया संती।
एएहिं जक्खइट्ठ।।
(बृभा. 6258)
पूर्वभव के वैरी अथवा राग से रागी के द्वारा उन्माद प्राप्त यक्षाविष्ट है।
उन्मादम् उन्मत्ततां प्राप्ता उन्मादप्राप्ता, तां वा, अत्राप्युक्तम्—
उन्मत्तत्ता को प्राप्त उन्मादप्राप्त अथवा उसे, कहा है—
उम्माओ खलु दुविहो जक्खाएसो य मोहणिज्जो य।
जक्खाएसो वुत्तो मोहेण इमं तु वोच्छामि।।
रूवंगं दट्ठूणं उम्माओ अहव पित्तमुच्छाए।
(बृभा. 6263,64)
उन्माद के दो प्रकार हैं—यक्षाविष्ट—देवता द्वारा प्राप्त और मोहोदय जनित। यक्षाविष्ट पहले कहा जा चुका है। मोहजनित उन्माद—रूपांग और गुह्यांग को देखकर अथवा पित्त मूर्च्छा से होनेवाला उन्माद है।
उपसर्ग्गम् उपद्रवं प्राप्ता उपसर्गप्राप्ता, तां वा, इहाप्युक्तम्—
उपसर्ग—उपद्रव प्राप्त, उपसर्ग प्राप्त अथवा उसे, कहा भी है—
तिविहे य उवस्सग्गे दिव्वे माणुस्सए तिरिक्खे य।
दिव्वे य पुव्वभणिए माणुस्से आभिओगे य।।
विज्जाए मंतेण य चुन्नेण वा जोइया अणप्पवसा।
(बृभा. 6269,70)
उपसर्ग के तीन प्रकार हैं—दिव्यकृत, मनुष्यकृत व तिर्यंचकृत। दिव्य उपसर्ग पूर्व व्याख्यात है। मनुष्य कृत उपसर्ग तथा आभियोग्य अर्थात् अभियोग जनित उपसर्गों को कहा जाता है। विद्या, मंत्र या चूर्ण से योजित होने पर कोई साध्वी अनात्मवश हो जाती है।
सहाधिकरणेन साधिकरणा युद्धार्थमुपस्थिता, तां वा, सह प्रायश्चित्तेन सप्रायश्चित्ता, तां वा, भावना चेह—
साधिकरण—कलहरत अथवा युद्ध के लिए उपस्थित। उसे, अथवा प्रायश्चित्त के साथ सप्रायश्चित्त है, उसे इसका भावार्थ यह है—
अहिगरणम्मि कयम्मि उ खामेउमुवट्ठियाए पच्छित्तं।
तप्पढमयाभएणं होइ किलंता व वहमाणी।।
(बृभा. 6279)
कलह करने पर और क्षमा किए जाने पर उसके उपस्थित होने पर प्रायश्चित्त दिया जाता है। साधिकरण सूत्र के अनंतर प्रायश्चित्त कहा है। सप्रायश्चित्तता—वह पहले तो भयग्रस्त हो जाती है कि मैं कैसे इसका वहन करूंगी। अथवा प्रायश्चित्त रूप तप का वहन करते हुए क्लांत हो जाती है।
तथा भक्तपाने आभवं प्रत्याख्याते यया सा भक्तपानप्रत्याख्याता, तां वा, गाथा—
जिसने जीवन पर्यंत भक्तपान का प्रत्याख्यान कर दिया है वह अथवा उसे, गाथा (इस प्रकार है—)
अट्ठं वा हेउं वा समणीणं विरहिए कहिंतस्स।
मुच्छाए विवडियाए कप्पइ गहणं परिन्नाए।।
(बृभा. 6282)
अशिव आदि के कारण श्रमणियों से विरहित हो एक साध्वी अकेली रह गई। उसने भक्त प्रत्याख्यान कर लिया। निर्ग्रंथ उसे अर्थ और हेतु कह रहा था। मूर्च्छा से वह नीचे गिर पड़ी। अनशन में उस साध्वी को ग्रहण करना, उसे अवलंबन देना निर्ग्रंथ को कल्पता है।
तथा अर्थः कार्यमुत्प्रव्राजनतः स्वकीयपरिणेत्रादेर्जातो यया साऽर्थजाता पतिचौरादिना संयमाच्चाल्यमानेत्यर्थस्तां वा, इह गाथा—
अर्थजाता—अट्ठ अर्थात् कार्य (संयम कार्य)। उससे अपने (पूर्व) पति अथवा किन्हीं चोर आदि व्यक्तियों के द्वारा उत्प्रव्रजित की जाती हुई उसे, पकड़ते हुए। यहां गाथा इस प्रकार है—
अट्ठो त्ति जीए कज्जं संजायं एस अट्ठजाया उ।
तं पुण संजमभावा चालिज्जंतीं समवलंबे।।
(बृभा. 6286)
जिसका कार्य अर्थ से उत्पन्न हुआ है वह है अर्थजाता। जो संयम भाव से चाल्यमान है, उसको सम्यक् अवलंबन दे, सहायता करे।
त्ति पञ्चममिति।।
यह पंचम विकल्प है।
सू. 166. आयरिय-उवज्झायस्स...णातिक्कमति।
(टी.) अनन्तरं येषु स्थानेषु वर्त्तमानो निर्ग्रन्थो धर्म्मं नातिक्रामति तान्युक्तानि, अधुना तद्विशेष आचार्यो येष्वतिशयेषु वर्त्तमानस्तं नातिक्रामति तानाह—आयरिएत्यादि, आचार्यश्चासावुपाध्यायश्चेत्या-चार्योपाध्यायः, स हि केषाञ्चिदर्थदायकत्वादाचार्योऽन्येषां सूत्रदायकत्वादुपाध्याय इति। तस्य आचार्योपाध्याययोर्वा,न शेषसाधूनाम्, गणे साधुसमुदाये वर्त्तमानस्य वर्त्तामानयोर्वा गणविषये वा शेषसाधुसमुदायापेक्षयेत्यर्थः पञ्चातिशेषाः अतिशयाः प्रज्ञप्ताः, तद्यथा—
अनन्तर सूत्र में उन स्थानों को कहा गया है जिनमें रहता हुआ निर्ग्रंथ धर्म का अतिक्रमण नहीं करता है। अब उन निर्ग्रंथों में आचार्य जिन अतिशय (विशेष विधि) को करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं, वे ये हैं—'आयरिए इत्यादि'। आचार्य और उपाध्याय आचार्योपाध्याय है। किसी को अर्थ की वाचना देने के कारण वे आचार्य हैं। किसी दूसरे को सूत्र की वाचना देने से वे उपाध्याय हैं। ये उन आचार्य-उपाध्याय के ही अतिशय हैं। शेष साधुओं के नहीं हैं। गणे अर्थात् विद्यमान साधु समुदाय में अथवा गण विषय में, शेष साधु समुदाय की अपेक्षा से पांच अतिशय प्रज्ञप्त हैं—
आचार्योपाध्यायोऽन्तः मध्ये उपाश्रयस्य वसतेः पादौ निगृह्य निगृह्य पादधूलेरुद्धूयमानाया निग्रहं वचनेन कारयित्वा यथाऽन्ये धूल्या न भ्रियन्ते तथेत्यर्थः, प्रस्फोटयन् वा आभिग्रहिकेनान्येन वा साधुना स्वकीयरजोहरणेण ऊर्णिकपादप्रोञ्छनेन वा प्रस्फोटनं कारयन्, झाटयन्नित्यर्थः, प्रमार्जयन् वा शनैर्लूषयन् नातिक्रामतीति, इह च भावार्थ इत्थमास्थितः—आचार्यः कुलादिकार्येण निर्गतः प्रत्यागत उत्सर्गेण तावद्वसतेर्बहिरेव पादौ प्रस्फोटयति, अथ तत्र सागारिको भवेत्तदा वसतेरन्तः प्रस्फोटयेत्, प्रस्फोटनं च प्रमार्जनविशेषस्तच्च चक्षुर्व्यापारलक्षणप्रत्युपेक्षणपूर्वकमितीह सप्त भङ्गाः।
1. आचार्य-उपाध्याय उपाश्रय में पैरों की धूलि को यतनापूर्वक झाड़ते हुए, वचन से उसका निग्रह करते हुए, जिससे अन्य मुनि आदि पर धूलि न गिरे ऐसा तात्पर्यार्थ है। प्रस्फोटन—अभिग्रहयुक्त अथवा अन्य मुनि द्वारा स्वयं के रजोहरण से अथवा ऊन के पादप्रोञ्छन से (पैरों को) प्रस्फोटित—झाड़ते हुए, प्रमार्जयन्—पैरों को धीरे से पौंछते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। इसका भावार्थ इस प्रकार बतलाया है—आचार्य कुल आदि के कार्य से बाहर गए और लौटकर आए तब उत्सर्ग विधि से वसति (उपाश्रय) के बाहर ही पैरों का प्रस्फोटन करे। यदि गृहस्थ हो तो उपाश्रय के अंदर प्रस्फोटन करे। प्रस्फोटन—प्रमार्जन विशेष है और वह चक्षु व्यापार लक्षण प्रत्युप्रेक्षणपूर्वक होता है। अतः यहां उसके सात भंग हैं
तत्र न प्रत्युपेक्षते न प्रमार्ष्टि चेत्येकः, न प्रत्युपेक्षते प्रमार्ष्टीति द्वितीयः, प्रत्युपेक्षते न प्रमार्ष्टीति तृतीयः, प्रत्युपेक्षते प्रमार्ष्टि चेति चतुर्थः, यत्तत्प्रत्युपेक्ष्यते प्रमार्ज्यते च तद्दुष्प्रत्युपेक्षितं दुष्प्रमार्जितं वा दुष्प्रत्युपेक्षितं सुप्रमार्जितं वा 5 सुप्रत्युपेक्षितं दुष्प्रमार्जितं वा 6 सुप्रत्युपेक्षितं सुप्रमार्जितं वा 7 करोति, इह च सप्तमः शुद्धः शेषेष्वसमाचारीति, यदि तु सागारिकश्चलस्ततः सप्ततालमात्रं सप्तपदावक्रमणमात्रं वा कालं बहिरेव स्थित्वा तस्मिन् गते पादौ प्रस्फोटयेत्, उक्तं च—
प्रत्युपेक्षण नहीं करता है, प्रमार्जन नहीं करता है।
प्रत्युपेक्षण नहीं करता है, प्रमार्जन करता है।
प्रत्युपेक्षण करता है, प्रमार्जन करता है।
प्रत्युपेक्षण और प्रमार्जन करता है, पर दुष्प्रत्युपेक्षित और दुष्प्रमार्जित करता है अथवा दुष्प्रत्युपेक्षित और सुप्रमार्जित करता है।
सुप्रत्युपेक्षित और दुष्प्रमार्जित करता है।
सुप्रत्युपेक्षित और सुप्रमार्जित करता है।
इनमें से सातवां भंग शुद्ध है। शेष असमाचारी रूप है। यदि गृहस्थ चला गया हो तो सात ताल अथवा सात कदम अपक्रमण जितना समय ही बाहर ठहरकर वहीं पैरों का प्रस्फोटन करे। कहा भी है—
अइवाइगम्मि बाहिं अच्छंति मुहुत्तगं थेर।।
(व्यभा. 2514)
गृहस्थ के चले जाने पर मुहूर्त्त भर—अल्प समय ही बाहर ठहरे।
अतिपातितोऽस्थिरः, ततो वसतौ प्रविशेत्।
अतिपातित—अस्थिर, तब उपाश्रय में प्रवेश करे।
कः केन चास्य पादौ प्रमार्जयतीत्युच्यते—
किसके द्वारा इनके पैरों का प्रमार्जन किया जाता है, उसे कहते हैं—
आभिग्गहियस्स असई तस्सेव रओहरेण अन्नयरो।
तस्यैवेत्याचार्यस्यैव—
पाउंछणुन्निएण व पुंछइ उ अणन्नभुत्तेणं।।
(व्यभा. 2526)
अभिग्रह युक्त (मैं आचार्य के पैर पौंछूगा, ऐसे अभिग्रह धारक मुनि) के होने पर उसके रजोहरण से अथवा अन्य के द्वारा अभुक्त पादप्रोञ्छन से आचार्य के पैरों का प्रमार्जन करे। उस मुनि के न होने पर स्वयं आचार्य के ही रजोहरण या नए पादप्रोञ्छन से पैरों को पौंछे।
वसतेरन्तः प्रविष्टस्य चायं विधिः—विपुलायां वसतावपरिभोगस्थाने सङ्कटायां चात्मसंस्तारकावकाशे उपविष्टस्य पादौ प्रमार्जनीयौ, अन्यस्यापि गणावच्छेदिकादेरयमेव विधिः, केवलमन्यो बहिश्चिरतरं तिष्ठतीति, उक्तं च—
उपाश्रय के भीतर की यह विधि है— (यदि) उपाश्रय विशाल हो तो अपरिभोग स्थान में और संकीर्ण हो तो स्वयं के संस्तारक पर पैर प्रमार्जनीय है। अन्य गणावच्छेदिक आदि की भी यही विधि है। केवल दूसरे चिरकाल तक बाहर ठहरते हैं। कहा भी है—
विपुलाए अपरिभोगे अत्तणओवासए व बेट्ठस्स।
एमेव य भिक्खुस्स वि नवरं बाहिं चिरयरं तु।।
(व्यभा. 2527)
वसति विपुल होने पर अपरिभोग स्थान में एवं संकीर्ण वसति होने पर आचार्य के आसन पर ही (पैर परिमार्जनीय है।) इसी प्रकार साधुओं की विधि है कि वे कुछ समय बाहर प्रतीक्षा करते हैं।
एतावानेव चायमतिशयो यदसौ न चिरं बहिरास्ते, अथ चिरं तिष्ठतः के दोषा इति?, उच्यते—
आचार्य का यही अतिशय है कि वे चिरकाल तक बाहर नहीं ठहरते हैं। यदि अधिक समय अवस्थित हों तो क्या दोष है? कहते हैं—
तण्हुण्हभावियस्स सुकुमाराचार्यस्य
पडिच्छमाणस्स बहिस्तात् मुच्छमाईया।
खद्धाइयणगिलाणे प्रचुरद्रवपाने
ग्लानत्वे सुत्तत्थविराहणा चेव।।
(व्यभा. 2533)
आचार्य सुकुमार होने से गर्मी के कारण तृषाभिभूत हो सकते हैं और गृहस्थ के बाहर जाने की प्रतीक्षा करते-करते तृषा और गर्मी के कारण मूर्च्छा आदि हो सकती है। प्रचुर जलसेवन से ग्लान होने पर सूत्रार्थ की विराधना होती है।
शेषसाधवस्तु चिरमपि बहिस्तिष्ठन्ति, न च दोषाः स्युः जितश्रमत्वाद्, आह च—
शेष साधु लंबे समय तक वहां ठहरते हैं तो क्या दोष नहीं। क्योंकि उन्होंने श्रम को जीत लिया है। कहते हैं—
दसविहवेयावच्चे सग्गाम बहिं च निच्चवायामो।।
सीउण्हसहा भिक्खू ण य हाणी वायणाईया।
(व्यभा. 2539,40)
जो स्वग्राम और परग्राम में दस प्रकार के वैयावृत्त्य में नित्य प्रयत्नशील रहते हैं तथा सर्दी और गर्मी को सहन करते हैं, उन भिक्षुओं को वाचनादि की हानि नहीं होती है।
इत्येकोऽतिशयः। तथाऽन्तः मध्ये उपाश्रयस्य उच्चारं पुरीषं प्रश्रवणं मूत्रं विञ्चन् सर्वं परिष्ठापयन् विशोधयन् पादादिलग्नस्य निरवयवत्वं कुर्वन् शौचभावेन वेति, अथवा सकृद्विवेचनं बहुशो विशोधनम्, उक्तं च—
यह एक अतिशय है। उपाश्रय में शुचि भाव से उच्चार-प्रश्रवण का परिष्ठापन और पैर आदि के लगे हुए का विशोधन करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं। एक बार की शुद्धि विवेचन तथा बहुशः शुद्धि विशोधन है। कहा भी है—
सव्वस्स छड्डण विगिंचणा उ मुयपादहत्थलग्गस्स।
फुसण धुवणा विसोहण सकिं च बहुसो य नाणत्तं।।
(बृभा. 5813)
अनूदित या अस्तंगत जान जो मुंह में प्रक्षिप्त है, हाथ में या पात्र में है उनका सबका परिष्ठापन करना विवेचना है। हाथ से आमर्शन अथवा धोना—यह विशोधन है। अथवा एक बार परिष्ठापन, स्पर्शन, धावन करना विवेचना है। बहुत बार करना विशोधन है। यही विवेचन और विशोधन में नानात्व है।
इति नातिक्रामति। इह च भावार्थ एवम्—आचार्यो नोत्सर्गतो विचारभूमिं गच्छति दोषसम्भवात्, तथाहि—श्रुतवानयमित्यादिगुणतः पूर्वं वीथिषु वणिजो बहुमानादभ्युत्थानादि कृतवन्तस्ततो विचारभूमौ सकृद् द्विर्वाऽऽचार्यस्य गमने आलस्यात्तन्न कुर्वन्ति पराङ्मुखाश्च भवन्ति, एतच्चेतरे दृष्ट्वा शङ्कन्ते यदुतायमिदानीं पतितो वणिजानामभ्युत्थानाद्यकरणादित्येवं मिथ्यात्वगमनादयो दोषाः, उक्तं च—
ऐसा करता हुआ अतिक्रमण नहीं करता है। इसका भावार्थ यह है—आचार्य उत्सर्गतः विचारभूमि (स्थण्डिल भूमि) में नहीं जाते हैं। क्योंकि इसमें दोष की संभावना है। ये श्रुतवान आदि गुणवाले हैं। अतः वणिक् मार्ग में बहुमान देते हुए अभ्युत्थान करते हैं। एक, दो बार उस रास्ते से जाने पर आलस्य से नमन आदि नहीं करते हैं और पराङ्मुख होते हैं। यह देख अन्य लोगों के मन में शंका उत्पन्न होती है (वणिकों के अभ्युत्थान आदि न करने से उन्हें शंका होती है) कि संभव है ये साधुपन से च्युत हैं। इससे मिथ्यात्व आदि दोष भी होते हैं। कहा भी है
सुयवं तवस्सि परिवारवं च वणियंतरावणुट्ठाणे।
अन्तरापणो वीथी,
दुट्ठाणनिग्गमम्मि य द्विर्निर्गमे
हाणी य विनयस्य परंमुहाऽवन्नो।।
(व्यभा. 2543)
(ये आचार्य) श्रुतवान हैं, परिवारवान हैं ऐसा जानकर वणिक् उनका अभ्युत्थान करते हैं। उसी मार्ग से दो बार उन्हें गमनागमन करते देख वे अनभ्युत्थान करते हैं तथा पराङ्मुख हो जाते हैं। (अतः आचार्य संज्ञाभूमि में नहीं जाते हैं।)
अवर्णो नूनं द्विर्भुङ्क्ते इति।
अवर्ण—दो बार भोजन करते हैं। (दो बार संज्ञाभूमि में जाने से अन्य लोगों की दो प्रकार से निवृत्ति होती है।)
गुणवंत जतो वणिया पूइंतऽन्ने वि सन्नया तम्मि।
पडिओ त्ति अणुट्ठाणे अनुत्थाने दुविहनियत्ती अभिमुहाणं।
(व्यभा. 2544)
ये आचार्य गुणवान हैं। अतः वणिक् लोग इनका आदर करते हैं। जब वणिक् उनसे पराङ्मुख हो जाते हैं तब अन्य लोग सोचते हैं संभव है ये पतित हो गए हैं। अतः उनकी द्विविध निवृत्ति हो जाती है। (अर्थात् वे श्रावकत्व अथवा व्रत ग्रहण से प्रतिनिवर्तित हो जाते हैं।)
श्रावकत्वप्रव्रजितत्वाभ्यां निवृत्तिरिति। तथा मत्सरिभ्यः सकाशान्मरण-बन्धना-ऽपभ्राजनादयोऽन्येऽपि व्यवहारभाष्यादवगन्तव्या इति द्वितीयोऽतिशयः। तथा प्रभुः समर्थः, इच्छा अभिलाषो वैयावृत्यकरणे यदि भवेत्तदा वैयावृत्यं भक्तपानगवेषण-ग्रहणतः साधुभ्यो दानलक्षणं कुर्यात्, अथेच्छा अभिलाषस्तदकरणे तन्न कुर्यादिति, भावार्थस्त्वयम्—आचार्यस्य भिक्षाभ्रमणं न कल्पते, यतोऽवाचि—
श्रावकत्व और प्रव्रजित से निवृत्ति हो सकती है।
मात्सर्य रखनेवालों से मरण, बंधन, अपभ्राजन आदि अन्य भी (दोषों) को व्यवहार भाष्य से जानना चाहिए। यह दूसरा अतिशय है।
प्रभु—समर्थ। यदि आचार्य-उपाध्याय की इच्छा वैयावृत्त्य की हो तो भक्त-पान आदि की गवेषणा करे। और यदि इच्छा न हो तो न करे। इसका भावार्थ इस प्रकार है—आचार्य को भिक्षा के लिए घूमना कल्पनीय नहीं है, क्योंकि कहा है—
जैसे ज्ञान उत्पन्न होने पर चौतीस अतिशयवाले जिनेन्द्र भगवान भिक्षा के लिए भ्रमण नहीं करते हैं, ऐसे ही अष्ट गुणोपपेत गणी (आचार्य) जो तीर्थंकर की तरह ॠद्धिमान व शास्ता हैं वे भिक्षा के लिए भ्रमण नहीं करते हैं।
उप्पन्ननाणा जह नो अडंति,चोत्तीसबुद्धाइसया जिणिंदा।
एवं गणी अट्ठगुणोववेओ, सत्था व नो हिंडइ इड्ढिमं तु।।
(व्यभा. 2571)
जैसे ज्ञान उत्पन्न होने पर चौतीस अतिशयवाले जिनेन्द्र भगवान भिक्षा के लिए भ्रमण नहीं करते हैं, ऐसे ही अष्ट गुणोपपेत गणी (आचार्य) जो तीर्थंकर की तरह ॠद्धिमान व शास्ता हैं वे भिक्षा के लिए भ्रमण नहीं करते हैं।
दोषास्त्वमी—
इसके दोष ये हैं—
भारेण वेदणा वा हिंडंते उच्चनीयसासो वा।
(बृभा. 2574)
गोचरी के भार से वेदना होती है। अथवा ऊंच-नीच मार्ग पर भ्रमण करने से श्वास रोग हो सकता है।
आइयणछड्डणाई प्रचुरपानकादेरापानादौ छर्द्यादयो गेलन्ने पोरिसीभंगो।। (व्यभा. 2576) इति, एवमादयोऽनेके दोषा व्यवहारभाष्योक्ताः समवसेयाः। एते च सामान्यसाधोरपि प्रायः समानास्तथापि गच्छस्य तीर्थस्य वा महोपकारित्वेन रक्षणीयत्वेनाचार्यस्यायमतिशय उक्तः, उक्तं च—
आतप आदि के कारण प्रचुर पानक का पान करने से छर्दन आदि पूर्वोक्त दोष एवं सूत्र की पौरुषी का भंग—ये व्यवहारभाष्य में कहे गए अनेक दोष जानने चाहिए। सामान्य साधु के भी ये दोष प्रायः समान होते हैं। तथापि गच्छ अथवा तीर्थ के महा उपकारी एवं रक्षणीय आचार्य के ये अतिशय कहे गए हैं। कहा भी है—
जेण कुलं आयत्तं तं पुरिसं आयरेण रक्खिज्जा।
न हु तुंबम्मि विणट्ठे अरया साहारया होंति।।
( )
जो पुरुष कुल का आधार है उसकी आदरपूर्वक रक्षा करनी चाहिए। क्योंकि तुम्ब के विनष्ट होने पर अर (पहिए के आरे) साधार नहीं रह सकते हैं।
त्ति तृतीयः। तत्था अन्तरुपाश्रयस्य एका चासौ रात्रिश्चेत्यकरात्रं तद्वा द्वयो रात्र्योः समाहारो द्विरात्रं तद्वा, विद्यादि-साधनार्थमेकाकी एकान्ते वसन्नातिक्रामति, तत्र तस्य वक्ष्यमाण दोषासम्भवाद्, अन्यस्य तु तद्भावादिति चतुर्थः एवं पञ्चमोऽपि भावार्थश्चायमनयोः—अन्तरुपाश्रयस्य वक्षारके विष्वग्वसति बहिर्वोपाश्रयस्य शून्यगृहादिषु वसति यदि तदा असामाचारी, दोषाश्चैते पुंवेदोपयोगेन जनरहिते हस्तकर्मादिकरणेन संयमे भेदो भवति, मर्यादा मया लङ्घितेति निर्वेदेन वैहायसादिमरणं च प्रतिपद्यत इति, इह गाथाः—
यह तीसरा अतिशय है।
विद्या आदि साधने के लिए आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में एक अथवा दो रात्रि एकांत में रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं। वहां उसके वक्ष्यमाण दोष नहीं होते हैं। अन्य में (साधुओं के) एकांतवास में वे दोष हो सकते हैं। यह चतुर्थ विकल्प है। इसी प्रकार पांचवां विकल्प है। इनका भावार्थ इस प्रकार है—उपाश्रय के भीतर—वसति में एकांत स्थान में अथवा उपाश्रय के बाहर शून्यगृह आदि वसति में रहना असमाचारी है। एकांतवास में रहने के ये दोष हैं—पुरुषवेद के उपयोग से विजन स्थान में हस्तकर्म आदि के आसेवन से संयम का भेद होता है। मेरे द्वारा मर्यादा का उल्लंघन किया गया है, ऐसा सोच वैहायस (फांसी) आदि लगा सकते हैं। यहां गाथा इस प्रकार है—
तब्भावुओगेणं रहिए कम्मादि संजमे भेदो।
मेरा व लंघिया मे वेहाणसमादि निव्वेया।।
जइ वि य निग्गयभावो तहा वि रक्खिज्जई स अन्नेहिं।
वसंकडिल्ले छिन्नो वि वेणुओ पावए न महिं।।
वीसुं वसओ दप्पा गणि आयरिए य होइ एमेव।
सुत्तं पुण कारणियं भिक्खुस्सवि कारणोऽणुन्ना।।
विज्जाणं परिवाडिं पव्वे पव्वे करेंति आयरिया।
दिट्ठंतो महपाणे अंतो बाहिं च वसहीए।।
(व्यभा. 2694-97)
पुरुषवेद के उपयोग से रहित स्थान में रहने से हस्तकर्म आदि से संयम का भेद होता है। मेरे द्वारा मर्यादा का उल्लंघन हुआ है, अतः निर्वेद से वैहायस आदि मरण संभव है। यद्यपि वह संयम से निर्गत भाव है तथा वह अन्य साधुओं द्वारा रक्षित होना चाहिए। बांस के गहन गुच्छ से छिन्न होने पर वेणु भूमिसात् नहीं होता है। (अतः उसको सर्वथा पतन से रोकना चाहिए अन्यथा दोषों का संक्रमण हो सकता है।)
कारण के बिना कुछ दर्प से गणावच्छेद या आचार्य के भी वसति में एकांत रहने पर संयम से आत्मविराधना होने पर इसी प्रकार प्रायश्चित्त होता है। क्योंकि सूत्र कारणिक के लिए है। साधु को भी कारण होने पर एकांत स्थान में रहने की अनुज्ञा है।
आचार्य प्रत्येक पर्व में विद्या की परिपाटी1 देते हैं। मासार्ध अथवा मास मध्य को पर्व कहते है।
सू. 167. पंचहिं....पण्णत्ते।
(टी.) आचार्यस्य गणे अतिशया उक्ताः, अधुना तस्यैवातिशयविपर्ययभूतानि गणान्निर्गमनकारणान्याह—पंचहीत्यादि सुगमम्, नवरम् आचार्योपाध्यायस्य आचार्योपाध्याययोर्वा गणाद् गच्छात् अपक्रमणं निर्गमो गणापक्रमणम्। आचार्योपाध्यायो गणे गच्छविषये आज्ञां वा योगेषु प्रवर्त्तनलक्षणां धारणां वाऽविधेयेषु निवर्त्तनलक्षणाम्, नो नैव सम्यग् यथौचित्यं प्रयोक्ता तयोः प्रवर्त्तनशीलो भवति, इदमुक्तं भवति—दुर्विनीतत्वाद् गणस्य ते प्रयोक्तुमशक्नुवन् गणादपक्रामति कालकाचार्यवदित्येकम्।
गण में आचार्य के अतिशय कहे गए। संप्रति उसी अतिशय के विपर्ययभूत गण से निर्गमन के कारणों को कहते हैं—'पंचहि इत्यादि' सुगम है। आचार्य और उपाध्याय का गण से अपक्रमण गणापक्रमण है। आचार्य और उपाध्याय के गच्छ से अपक्रमण का हेतु है आज्ञा और धारणा का सम्यक् प्रयोग न कर सकना। आज्ञा—योग में प्रवृत्ति लक्षणा और धारणा—अकरणीय में निर्वतन लक्षणा है। यहां कहा गया है—शिष्यों के दुर्विनीत होने से आज्ञा, धारणा आदि का सम्यक् प्रयोग न कर सकने पर कालकाचार्य की तरह वे गण से अपक्रमण करते हैं। यह एक विकल्प है।
तथा गणविषये यथारत्नाधिकतया यथाज्येष्ठं कृतिकर्म्म तथा वैनयिकं विनयं नो नैव सम्यक् प्रयोक्ता भवति, आचार्यसम्पदा साभिमानत्वात्, यतः आचार्येणापि प्रतिक्रमण-क्षामणादिषूचितानामुचितविनयः कर्त्तव्य एवेति द्वितीयम्।
आचार्य संपदा के अभिमान के कारण यथारात्निकता से कृतिकर्म—विनय आदि का सम्यक् प्रयोग नहीं कर सकने पर (गण से अपक्रमण करते हैं।) क्योंकि उनका कर्त्तव्य है कि प्रतिक्रमण तथा क्षमायाचना आदि के समय उचित विनय का प्रवर्तन करे। यह द्वितीय विकल्प है।
तथा असौ यानि श्रुतपर्यवजातानि यान् श्रुतपर्याय-प्रकारानुद्देशका-ऽध्ययनादीन् धारयति हृद्यविस्मरणतस्तानि काले काले यथावसरं नो सम्यगनुप्रवाचयिता तेषां पाठयिता भवति, गणे त्ति इह सम्बध्यते, तेन गणे गणविषये गणमित्यर्थः, तस्याविनीतत्वात् तस्य वा सुखलम्पट-त्वान्मन्दप्रज्ञत्वाद्वेति गणादपक्रामतीति तृतीयम्।
आचार्य-उपाध्याय जिन श्रुतपर्यवों—उद्देशक, अध्ययन आदि को धारण करते हैं (जो हृदयगत है) उनकी गण को समय-समय पर सम्यक् वाचना न देने पर यहां गण से संबंध है, गण विषय में ऐसा तात्पर्यार्थ है। अथवा शिष्यों के अविनीत होने से, सुख-सुविधाओं के अभिलाषी होने से अथवा मंदप्रज्ञ होने से गण से अपक्रमण करते हैं। यह तृतीय विकल्प है।
तथा असौ गणे वर्त्तमानः सगणियाए त्ति स्वगणसम्बन्धिन्यां परगणियाए त्ति परगणसत्कायां निर्ग्रन्थ्यां तथाविधाशुभकर्मवशवर्त्तितया सकलकल्याणा-श्रयसंयमसौधमध्याद् बहिर्लेश्या अन्तःकरणं यस्यासौ बहिर्लेश्यः आसक्तो भवतीत्यर्थः, एवं गणादपक्रामतीति, न चेदमधिकगुणत्वेन अस्यासम्भाव्यम्, यतः पठ्यते—
आचार्य—उपाध्याय गण में रहते हुए अपने गण की अथवा अन्य गण की साध्वी में आसक्त हो जाएं, तथाविध अशुभ कर्म के योग से सकल कल्याण के आश्रय संयम रूपी महल से बहिर्लेश्य—आसक्त होने पर गण से अपक्रमण करते हैं। आचार्यों में अधिक गुण होने से यह असंभव है, ऐसा नहीं है। क्योंकि कहा भी है—
कम्माइं नूण घणचिक्कणाइं गरुयाइं वज्जसाराइं।
नाणड्ढयं पि पुरिसं पंथाओ उप्पहं नेंति।।
( )
सघन, चिकने और वज्र की भांति गुरु—भारी कर्म ज्ञान संपन्न व्यक्ति को भी पथच्युत कर देते हैं।
इति चतुर्थम्। तथा मित्र-ज्ञातिगणो वा सुहृत्-स्वजनवर्गो वा से तस्याचार्यादेः कुतोऽपि कारणाद् गणादपक्रामेदस्तेषां सुहृत्-स्वजनानां सङ्ग्रहाद्यर्थं गणादपक्रमणं प्रज्ञप्तम्, तत्र सङ्ग्रहस्तेषां स्वीकारः, उपग्रहो वस्त्रादिभिरुपष्टम्भ इति पञ्चमम्।
यह चतुर्थ विकल्प है।
आचार्य-उपाध्याय के सगे-संबंधी किसी कारण से गण से अलग हो जाए तो उन्हें पुनः संघ में सम्मिलित करने के लिए अथवा उन्हें वस्त्र आदि का सहयोग देने के लिए गण से अपक्रमण कर देते हैं। यह पंचम विकल्प है।
सू. 168. पंचविहा....अणगारा।
(टी.) अनन्तरमाचार्यस्य गणापक्रमणमुक्तम्, स च ॠद्धिमन्मनुष्यविशेष इत्यधिकाराद् ॠद्धिमन्मनुष्यविशेष इत्यधिकाराद् ॠद्धिमन्मनुष्यविशेषानाह—पंचविहेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् ॠद्धिः आमर्षौषध्यादिका सम्पत्, तद्यथा—आमर्षौषधिर्विप्रुडोषधिः खेलौषधिर्जल्लौषधिर्जल्लो मलः सर्वौषधिः आसीविषत्वं शापा-ऽनुग्रहसामर्थ्य-मित्यर्थः, आकाशगामित्वमक्षीणमहानसिकत्वं वैक्रिय-करणमाहारकत्वं तेजोनिसर्जनं पुलाकत्वं क्षीराश्रवत्वं मध्वाश्रवत्वं सर्प्पिराश्रवत्वं कोष्ठबुद्धिता बीजबुद्धिता पदानुसारिता, सम्भिन्नश्रोतृत्वं युगपत्सर्वशब्दश्रावितेत्यर्थः, पूर्वधरता अवधिज्ञानं मनःपर्यायज्ञानं केवलज्ञानम् अर्हत्ता गणधरता चक्रवर्त्तिता बलदेवता वासुदेवता चेत्येवमादिका, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में आचार्य आदि का गण से अपक्रमण कहा गया। वे ॠद्धिमान मनुष्य विशेष हैं अतः इस अधिकार से ॠद्धिमान मनुष्य विशेष को कहते हैं—पंचविह इत्यादि। यह सुगम है। ॠद्धि अर्थात् आमर्ष औषधि आदि की शक्ति। आमर्ष औषधि, विप्रुडोषधि, क्ष्वेलौषधि, जल्लौषधि, सर्वौषधि औषध रूप है। निग्रह—अनुग्रह की शक्ति आशीविषत्व है। आकाश-गामित्व, अक्षीण महानसिकत्व, वैक्रियकरण, आहारक-लब्धि, तेजोलब्धि, पुलाकलब्धि, क्षीराश्रवलब्धि, मध्वाश्रवलब्धि, सर्पिराश्रवलब्धि, कोष्ठबुद्धिता, बीज-बुद्धिता, पदानुसारिता भी ॠद्धियां हैं। संभिन्न श्रोतृत्व—युगपत् सभी शब्दों को सुनना। इसी प्रकार पूर्वधरता, अवधिज्ञान, मनःपर्यवज्ञान, केवलज्ञान, अर्हता, गणधरता, चक्रवर्तित्व, बलदेवत्व, वासुदेवत्व आदि (ये विशिष्ट योगजन्य शक्तियां/लब्धियां हैं।) कहा भी है—
उदयखयखओवसमोवसमसमुत्था बहुप्पगाराओ।
एवं परिणामवसा लद्धीओ होंति जीवाणं।।
(विभा. 797)
जीवों के ये विविध प्रकार की लब्धियां उदय, क्षय, क्षयोपशमजन्य विविध परिणामों से प्राप्त होती है।
तदेवंरूपा प्रचुरा प्रशस्ता अतिशायिनी वा ॠद्धिर्विद्यते येषां ते ॠद्धिमन्तः, भावितः सद्वासनया वासितः आत्मा यैस्ते भावितात्मानोऽनगारा इति, एतेषां च ॠद्धिमत्त्वमामर्षौषध्यादिभिरर्हदादीनां तु चतुर्णां यथासम्भवमामर्षौषध्यादिनाऽर्हत्त्वादिना चेति।
इस प्रकार की प्रचुर, प्रशस्त अथवा अतिशायी ॠद्धि जिनके हैं, वे ॠद्धिमान हैं। भावित—जिनकी आत्मा भावना से भावित हैं वे भावितात्मा अनगार हैं। इनमें ॠद्धिमत्ता आमर्षौषधि आदि से तथा अर्हत्-तीर्थंकर आदि चारों की (अर्हत्, चक्रवर्ती, वासुदेव और बलदेव) ॠद्धिमत्ता यथासंभव उनकी आमर्षौषधि आदि लब्धियों तथा उन-उन पदों की अर्हता से है।
।। पञ्चस्थानकस्य द्वितीयोद्देशको विवरणतः समाप्तः।।
(पंचम स्थानक के द्वितीय उद्देशक का विवरण समाप्त)
अथ तृतीय उद्देशकः
तृतीय उद्देशक
सू. 169-174. पंच.....गहणगुणे।
(टी.) उक्तो द्वितीयोद्देशकः, साम्प्रतं तृतीय आरभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्धः अनन्तरोद्देशके जीवधर्म्माः प्रायः प्ररूपिताः, इह त्वजीव-जीवधर्मा उच्यन्ते, इत्येवंसम्बन्धस्यास्येदमादिसूत्रम्—पंचेत्यादि, अस्य चायमभिसम्बन्धः-अनन्तरसूत्रे जीवास्तिकायविशेषा ॠद्धिमन्त उक्ताः इह त्वसङ्ख्येयानन्त-प्रदेशलक्षणॠद्धिमन्तः समस्तास्तिकाया उच्यन्त इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या प्रथमाध्ययनवदनुसर्त्तव्या, नवरं धर्मास्तिकायादयः किमर्थमित्थमेवोपन्यस्यन्त इति, उच्यते, धर्मास्तिकायादिपदस्य माङ्गलिकत्वात् प्रथमं धर्मास्तिकायोपन्यासः पुनर्धर्मास्तिकायप्रतिपक्षत्वाद-धर्मास्तिकायस्य पुनस्तदाधारत्वादाकाशास्तिकायस्य पुनस्तदाधेयत्वाज्जीवास्तिकायस्य पुनस्तदुपग्राहकत्वात् पुद्गलास्तिकायस्येति, धर्म्मास्तिकायादीनां क्रमेण स्वरूपमाह—
दूसरा उद्देशक कहा गया। संप्रति तीसरे उद्देशक को प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ इसका यह अभिसंबंध है। अनन्तर उद्देशक में प्रायः जीव धर्मों का प्रतिपादन किया गया। यहां अजीव और जीव के धर्मों को कहा जा रहा है। इस अभिसंबंध का यह आदि सूत्र है—'पंच इत्यादि'। इसका यह अभिसंबंध है—अनन्तर सूत्र में ॠद्धिमान जीवास्तिकाय विशेष को प्रतिपादित किया गया। यहां असंख्य और अनन्त प्रदेश लक्षण ॠद्धिमान समस्त अस्तिकायों का प्रतिपादन किया जा रहा है। इस प्रकार संबद्ध इसकी व्याख्या प्रथम अध्ययन की तरह अनुसरणीय है। किंतु धर्मास्तिकाय आदि को इस क्रम में क्यों रखा गया, इस संबंध में कहते हैं—धर्म आदि पदों के मांगलिक होने से प्रथम धर्मास्तिकाय का उपन्यास किया गया है। पुनः धर्मास्तिकाय की प्रतिपक्षी होने से अधर्मास्ति-काय, तत्पश्चात् इनका आधार होने से आकाशास्तिकाय, पुनः इसका आधेय होने से जीवास्तिकाय और उसके उपकारक पुद्गलास्तिकाय का कथन किया गया है। धर्मास्तिकाय आदि के स्वरूप को क्रमशः कहते हैं—
धम्मत्थिकाएत्यादि वर्ण-गन्ध-रस-स्पर्शप्रतिषेधाद् अरूवि त्ति रूपं मूर्तिर्वर्णादिमत्त्वम्, तदस्यास्तीति रूपी, न रूपी अरूपी अमूर्त्त इत्यर्थः, तथा अजीवः अचेतनः, शाश्वतः प्रतिक्षणं सत्ताऽऽलिङ्गितत्वादवस्थितः अनेन रूपेण नित्यत्वादिति, लोकस्यांशभूतं द्रव्यं लोकद्रव्यम् यत उक्तम्—
धर्मास्तिकाय में वर्ण, गंध, रस एवं स्पर्श का अभाव होने से यह अरूपी है। आकार, वर्ण आदि जिसमें है वह रूप है। जिसके रूप है वह रूपी है। न रूपी अरूपी—अमूर्त है। तथा अचेतन अजीव है। सामान्य रूप से प्रतिक्षण जिसकी सत्ता होती है, वह शाश्वत है। इस रूप से नित्य होने यह अवस्थित है। लोक का अंशभूत द्रव्य लोकद्रव्य है। क्योंकि कहा गया है—
पंचत्थिकायमइयं लोगमणाइनिहणं।
(ध्यानश. 53)
पंचास्तिकायमय यह लोक अनादि-निधन है।
अथैतत्स्वरूपस्योक्तस्य प्रपञ्चनायानुक्तस्य चाभि-धानायाह—स समासतः सङ्क्षेपतः पञ्चविधः, विस्तर-स्त्वन्यथापि स्यात्, कथमित्याह—द्रव्यतो द्रव्यतामधिकृत्य, क्षेत्रतः क्षेत्रमाश्रित्य, एवं कालतो भावतश्च, गुणतः कार्यतः कार्यमाश्रित्येत्यर्थः।
यहां लोक के उक्त स्वरूप का विस्तार एवं अनुक्त स्वरूप का कथन करने के लिए कहते हैं—संक्षेपतः वह पांच प्रकार का है। इसका विस्तार अन्य रूप में भी होता है, वह कैसे होता है। उसे कहते हैं—द्रव्यतः—द्रव्य की अपेक्षा से, क्षेत्रतः—क्षेत्र की अपेक्षा से, इसी प्रकार काल और भाव की अपेक्षा से, गुणतः—कार्य की अपेक्षा से।
तत्र द्रव्यतोऽसावेकं द्रव्यं तथाविधैकपरिणामादेक-सङ्ख्याया एवेह भावात्, क्षेत्रतो लोकस्य प्रमाणं लोकप्रमाणम् असङ्ख्येयाः प्रदेशाः, तत् परिमाणस्येति लोकप्रमाणमात्रः, कालतो न कदाचिन्नासीदित्यादि कालत्रयनिर्द्देशः, एतदेव सुखार्थं व्यतिरेकेणाह—अभूच्च भवति च भविष्यति चेति, एवं त्रिकालभावित्वाद् ध्रुवः, मा भूदेकसर्गापेक्षयैव ध्रुवत्वमिति सर्वदैवं भावान्नियतः, मा भूदनेकसर्गापेक्षयैव नियतत्वमिति प्रलयाभावात् शाश्वतः, एवं सदा भावेनाऽक्षयः, पर्यायापगमेऽप्यनन्त-पर्यायतयाऽव्ययः, एवमुभयरूपतया अवस्थितः, अनेन प्रकारेणौघतो नित्य इति पूज्यव्याख्या, अथवा यत एव त्रैकालिकोऽसावत एव धु्रवोऽवश्यंभावित्वादादित्योदयवत्, नियत एकरूपत्वात्, शाश्वतः प्रतिक्षणं सत्त्वादत एवाऽक्षयोऽवयविद्रव्यापेक्षया अक्षतो वा परिपूर्णत्वात्, अव्ययोऽवयवापेक्षया, अवस्थितो निश्चलत्वात्, तात्पर्यमाह—नित्य इति, अथवा इन्द्र-शक्रादिशब्दवत् पर्यायशब्दा ध्रुवादयो नानादेशजविनेयप्रतिपत्त्यर्थमुपन्यस्ता इति।
द्रव्य की अपेक्षा यह एक द्रव्य है। तथाविध परिणाम से एक ही संख्या है, इस अपेक्षा से। क्षेत्रतः लोक प्रमाण है। इसके असंख्य प्रदेश हैं। इसका परिमाण लोक प्रमाण मात्र है। काल की अपेक्षा से यह कभी नहीं था, नहीं है और नहीं होगा ऐसा नहीं है अर्थात् त्रैकालिक है। व्यतिरेक के द्वारा इसे सुखपूर्वक समझाने के लिए कहते हैं—अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। इस प्रकार त्रैकालिक होने से यह धु्रव है। एक सर्ग की अपेक्षा से ही ध्रुवत्व नहीं है। यहां ध्रुवत्व सर्वदा होने से है। अतः नियत है। अनेक सर्ग की अपेक्षा नियतत्व नहीं है, अतः प्रलय का अभाव होने से शाश्वत है। इस प्रकार सदा रहने—होने से यह अक्षय है। पर्यायों के विनष्ट होने पर भी अनंत पर्याय होने से अव्यय है। इस प्रकार उभयरूपता से यह अवस्थित है। पूर्वाचार्यों ने ओघ से इसे नित्य कहा है। अथवा यह त्रैकालिक होने से धु्रव है। क्योंकि सूर्य के उदय की तरह अवश्यंभावी है। एक रूप होने से यह नियत है। प्रतिक्षण इसका अस्तित्व होने से शाश्वत है। अवयवी द्रव्य की अपेक्षा अक्षय है। अथवा परिपूर्ण होने से अक्षत है। अवयव की अपेक्षा से अव्यय है। निश्चल होने से अवस्थित है। इसका यह तात्पर्य हैं—नित्य आदि। अथवा इंद्र, शक्र आदि शब्दों की भांति ध्रुव आदि पर्याय शब्द अनेक देशों के शिष्य को समझाने के लिए उपन्यस्त किए गए हैं।
तथा गुणतः गमनं गतिस्तद् गुणो गतिपरिणाम-परिणतानां जीवपुद्गलानां सहकारिकारणभावतः कार्यं मत्स्यानां जलस्येव यस्यासौ गमनगुणो गमने वा गुणः उपकारो जीवादीनां यस्मादसौ गमनगुण इति। एवं चेव त्ति यथा धर्मास्तिकायोऽधीत एवमधर्मास्तिकायोऽपीति, नवरं केवलमेतावान् विशेषो यदुत—ठाणगुणे त्ति स्थानं स्थिति-र्गुणः कार्यं यस्य स स्थानगुणः, स हि स्थितिपरिणतानां जीवादीनामपेक्षाकारणतया स्थानं कार्यं करोति, स्थाने वा स्थितौ गुणः उपकारो यस्मात् स तथा। लोगालोगेत्यादि लोकालोकयोस्तद्व्यक्त्योर्यत् प्रमाणम् अनन्ताः प्रदेशास्तदेव परिमाणमस्येति लोकालोकप्रमाणमात्रः, अवगाहना जीवादीनामाश्रयो गुणः कार्यं यस्य तस्यां वा गुणः उपकारो यस्मात् सोऽवगाहनागुणः। अणंताइं दव्वाइं ति अनन्ता जीवास्तेषां च प्रत्येकं द्रव्यत्वादिति। अरूवी जीवे त्ति जीवास्तिकायोऽमूर्त्तस्तथा चेतनावानिति। उपयोगः साकारानाकारभेदं चैतन्यं गुणो धर्म्मो यस्य स तथा। शेषं तदेव यदधर्म्मास्तिकायादीनामिति, लोकप्रमाणो जीवास्तिकायः पुद्गलास्तिकायश्च, तयोस्यतत्रैव भावादिति। गहणगुणे त्ति ग्रहणम् औदारिकशरीरादितया ग्राह्यता इन्द्रियग्राह्यता वा वर्णादिमत्त्वात् परस्परसम्बन्धलक्षणं वा तद् गुणो धर्म्मो यस्य स तथा।
गुण की अपेक्षा से गमन गुण है। गति परिणत जीव-पुद्गलों के लिए सहकारी कारण के रूप में है जैसे—मत्स्य के लिए जल गति का हेतु है। यह (धर्मास्तिकाय) गमन गुण से उसी रूप में जीव आदि का उपकार करता है। 'एवं चेव' का अर्थ है जैसे धर्मास्तिकाय को जाना, वैसे ही अधर्मास्तिकाय को भी जानना चाहिए। केवल इतना विशेष है कि अधर्मास्तिकाय स्थान गुण है। यह स्थिति-परिणत जीव आदि को स्थिति में अपेक्षित (उदासीन) सहायता करता है। अथवा स्थिति में जिसका उपकार है वह (अधर्मास्तिकाय) है। लोकालोक का जो प्रमाण अनन्त प्रदेश है, वही लोकालोकपरिमाण मात्र है। जिसका जीव आदि को आश्रय देना गुण अथवा कार्य अथवा उपकार है वह अवगाहना गुण है। जीव अनन्त है क्योंकि उनमें प्रत्येक का द्रव्यत्व है। जीवास्तिकाय अमूर्त तथा चेतनावान है। साकार और अनाकार भेद रूप चैतन्य उपयोग गुणवाला है। शेष अधर्मास्तिकाय आदि की तरह है। जीवास्तिकाय और पुद्गलास्तिकाय लोक प्रमाण है। क्योंकि वे दोनों लोक में ही होते हैं। पुद्गल ग्रहण गुण है। अर्थात् औदारिक आदि शरीर तथा इंद्रिय ग्राह्यता अथवा वर्णवान आदि होने से अथवा परस्पर संबद्ध लक्षण जिसका गुण है वह पुद्गल है।
सू. 175—पंच.....सिद्धिगती।
(टी.) अनन्तरमस्तिकाया उक्ता इति तद्विशेषस्य जीवास्तिकायस्य सम्बन्धिवस्तून्याह अध्ययनपरिसमाप्तिं यावदिति महासम्बन्धः। तत्र पंचेत्यादि गतिसूत्रं कण्ठ्यम्, नवरं गमनं गतिः गम्यत इति वा गतिः क्षेत्रविशेषः गम्यते वा अनया कर्म्मपुद्गलसंहत्येति गतिः नामकर्मोत्तर-प्रकृतिरूपा तत्कृता वा जीवावस्थेति, तत्र निरये नरके गतिः निरयश्चासौ गतिश्चेति वा निरयाप्रापिका वा गतिः निरयगतिः, एवं तिर्यक्षु तिरश्चां तिर्यक्त्वप्रसाधिका वा गतिः तिर्यग्गतिः, एवं मनुष्य-देवगती, सिद्धौ गतिः सिद्धिश्चासौ गतिश्चेति वा सिद्धिगतिः, गतिरिह नामप्रकृतिर्नास्तीति।
अनन्तर सूत्र में अस्तिकाय को कहा गया। उनमें विशेष जीवास्तिकाय संबंधी वस्तु विषय का कथन करते हैं—अध्ययन की परिसमाप्ति तक इसका महासंबंध है। 'पंच इत्यादि' गति सूत्र स्पष्ट है। तथापि गमन करना गति है। क्षेत्र विशेष में जिसके द्वारा गमन होता है, वह गति है। अथवा कर्म पुद्गलों की संहति से जिसके द्वारा ले जाया जाता है वह नामकर्म की उत्तर प्रकृति रूप गति है। अथवा उसके द्वारा कृत जीव की अवस्था है। नरक में गति अथवा नरक ही जो गति है वह नरक गति है। नरक को प्राप्त करनेवाली गति निरय गति है। इसी प्रकार तिर्यंच में, तिर्यंचों की, तिर्यंचत्व को साधनेवाली गति तिर्यंचगति है। इसी प्रकार मनुष्य गति और देवगति है। सिद्धि और गति जो है वह सिद्धिगति है। यहां गति नामकर्म की प्रकृति नहीं है।
सू. 176,177. पंच.....सिरमुंडे।
(टी.) अनन्तरं सिद्धिगतिरुक्ता, सा चेन्द्रियार्थान् कषायादींश्चाश्रित्य मुण्डितत्वे सति भवती-तीन्द्रियार्थानिन्द्रय-कषायादिमुण्डांश्चाभिधित्सुः सूत्रत्रयमाह—पंचेत्यादि सुगमम्, नवरम् इन्दनादिन्द्रो जीवः सर्वविषयोपलब्धिभोगलक्षणपरमैश्वर्ययोगात्, तस्य लिङ्गं तेन दृष्टं सृष्टं जुष्टं दत्तमिति वा इन्द्रियं श्रोत्रादि, तच्चतुर्विधं नामादिभेदात्, तत्र नाम-स्थापने सुज्ञाने, निर्वृत्त्युपकरणे द्रव्येन्द्रियम्, लब्ध्युपयोगौ भावेन्द्रियम्, तत्र निवृर्र्त्तिराकारः, सा च बाह्याभ्यन्तरा च, तत्र बाह्या अनेकप्रकारा, अभ्यन्तरा पुनः क्रमेण श्रोत्रादीनां कदम्बपुष्प 1 धान्यमसूरा 2 ऽतिमुक्तकपुष्पचन्द्रिका 3 क्षुरप्र 4 नानाप्रकार 5 संस्थाना, उपकरणेन्द्रियं विषयग्रहणे समर्थम्, छेद्यच्छेदने खड्गस्येव धारा, यस्मिन्नुपहते निर्वृत्तिसद्भावेऽपि विषयं न गृह्णातीति, लब्धीन्द्रियं यस्तदावरणक्षयोपशमः, उपयोगेन्द्रियं यः स्वविषये व्यापार इति, इह च गाथाः—
अनन्तर सूत्र में सिद्धि गति कही गई। वह इंद्रिय विषय एवं कषाय आदि की अपेक्षा से मुंड होने पर होती है। अतः इन्द्रिय, कषाय आदि से मुंड तथा उसके इच्छुक के लिए तीन सूत्र कहते हैं—'पंच इत्यादि'। ये सुगम हैं। इंदन—सब विषयों एवं भोग लक्षण रूप परम ऐश्वर्य के योग से इंद्र—जीव है। उसका लिंग अथवा उसके द्वारा जो दृष्ट, सृष्ट, जुष्ट अथवा दत्त है वह श्रोत आदि इन्द्रिय है। नाम आदि के भेद से उसके चार प्रकार हैं। उनमें से नाम और स्थापना सुज्ञात है। निर्वृत्ति और उपकरण द्रव्येन्द्रिय है। लब्धि और उपयोग भावेन्द्रिय है। निर्वृत्ति आकार रचना है। उसके दो प्रकार हैं—बाह्य और आभ्यंतर। बाह्य के अनेक प्रकार हैं। आभ्यंतर इंद्रियां क्रमशः इस प्रकार हैं—
श्रोत्रेन्द्रिय—कदम्ब पुष्प।
चक्षुरिन्द्रिय—मसूर धान्य।
घ्राणेन्द्रिय—अतिमुक्तक पुष्प की चंद्रिका।
रसनेन्द्रिय—खुरपे की भांति।
स्पर्शनेन्द्रिय—नाना रूप वाले पांचों संस्थान।
उपकरण इन्द्रिय विषय को ग्रहण करने में समर्थ है। जैसे छेद्य का छेदन करने में तलवार की धारा। जिसके उपहत होने पर निवृत्ति के रहते हुए भी विषय का ग्रहण नहीं होता है। लब्धि तद्आवारक कर्म के क्षयोपशम रूप है। इन्द्रिय का अपने विषय में व्यापार उपयोगेन्द्रिय है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
इंदो जीवो सव्वोवलद्धिभोगपरमेसरत्तणतो।
सोत्तादिभेतमिंदियमिह तल्लिंगादिभावातो।।
जीव समस्त वस्तुओं की उपलब्धि और परिभोग के परम ऐश्वर्य से संपन्न होता है। अतः वह इंद्र है। श्रोत्र आदि भेद जीव की पहचान के चिह्न हैं इसलिए वे ही इंद्रियां हैं।
तं णामाति चतुद्धा दव्वं णिव्वत्ति ओवकरणं च।
आगारो णिव्वत्ती चित्ता बज्झा इमा अंतो।।
इन्द्रिय के नाम, स्थापना आदि चार प्रकार हैं। नाम और स्थापना इंद्रियां स्वतः गम्य हैं। द्रव्य इंद्रिय के दो प्रकार हैं—1. निवृत्ति 2. उपकरण। निर्वृत्ति इंद्रिय का अर्थ है—इंद्रियों की आकार रचना। उसके दो प्रकार हैं—बाह्य और आभ्यंतर। इंद्रियों का बाह्य आकार भिन्न-भिन्न होता है। आभ्यंतर आकार सबका समान होता है।
पुप्फं कलंबुकाए धण्णमसूरादिमुत्तचंदो य।
होति खुरुप्पो णाणाऽऽकिती य सोतिंदियादीणं।।
श्रोत्रेन्द्रिय का आभ्यंतर आकार कदम्ब पुष्प के समान, चक्षुरिन्द्रिय का मसूर के धान्य के समान, घ्राणेन्द्रिय का आकार अतिमुक्तक पुष्प की चंद्रिका के समान, रसनेन्द्रिय का खुरपे के समान, स्पर्शनेन्द्रिय का आकार नाना प्रकार का होता है।
विसयग्गहणसमत्थं उवकरणं इंदियंतरं तं पि।
जं णेह तदुवघाते गेण्हति णिव्वत्तिभावे वि।।
अपने-अपने विषय के ग्रहण करने में समर्थ पौद्गलिक शक्ति उपकरण इन्द्रिय है। वह भी इंद्रियांतर निर्वृत्ति इन्द्रिय का भेद है। निर्वृत्ति इन्द्रिय के होने पर भी यदि उपकरण इन्द्रिय का उपघात हो जाता है तो विषय का ग्रहण नहीं हो सकता।
लद्धुवयोगा भाविंदियं तु लद्धि त्ति जे खयोवसमो।
होति तदावरणाणं तल्लाभे चेव सेसं पि।।
भावेन्द्रिय के दो प्रकार हैं—1. लब्धि 2. उपयोग। इन्द्रियों के आवारक कर्मों का जो क्षयोपशम होता है वह लब्धि इन्द्रिय है। लब्धि इन्द्रिय की प्राप्ति होने पर ही शेष—उपयोग, निवृत्ति और उपकरण इंद्रिय की प्राप्ति होती है।
जो सविसयवावारो सो उवयोगो स चेगकालम्मि।
एक्केण चेय तम्हा उवयोगेगिंदिओ सव्वो।।
श्रोत्र आदि इंद्रियों की अपने-अपने विषय में जो प्रवृत्ति होती है, वह उपयोग इंद्रिय है। वह (उपयोग) एक समय में एक इंद्रिय का ही होता है। अतः उपयोग की अपेक्षा से सभी एकेन्द्रिय ही होते हैं।
एगिंदियातिभेदा पडुच्च सेसिंदियाइं जीवाणं।
अधवा पडुच्च लद्धिंदियं पि पंचिंदिया सव्वे।।
जीवों के एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय आदि भेद निर्वृत्ति, उपकरण और लब्धि इंद्रिय की अपेक्षा से जानने चाहिए। अथवा लब्धि इंद्रिय की अपेक्षा से सभी जीव पंचेन्द्रिय हैं।
जं किर बउलादीणं दीसति सेसिंदियोवलंभो वि।
तेणऽत्थि तदावरणक्खयोवसमसंभवो तेसिं।।
(विभा. 3540-47)
बकुल, चंपक, तिलक आदि वृक्षों में स्पर्श के अतिरिक्त रसन आदि शेष इंद्रियों का उपलंभ (ज्ञान) भी देखा जाता है। इससे ज्ञात होता है कि बकुल आदि के भी रसन, घ्राण आदि इंद्रियों के आवारक कर्मों का क्षयोपशम होता है।
अर्थ्यन्ते अभिलष्यन्ते क्रियार्थिभिरर्यन्ते वा अधिगम्यन्त इत्यर्थाः, इन्द्रियाणामर्था इन्द्रियार्थाः तद्विषयाः शब्दादयः, श्रूयतेऽनेनेति श्रोत्रम्, तच्च तदिन्द्रियं च श्रोत्रेन्द्रियम्, तस्यार्थो ग्राह्यः श्रोत्रेन्द्रियार्थः शब्दः, एवं क्रमेण रूप-रस-गन्ध-स्पर्शाश्चक्षुराद्यर्था इति।
क्रियार्थी के द्वारा जिसकी वांछा की जाती है अथवा प्राप्त किया जाता है वह अर्थ—पदार्थ है। इन्द्रियों के अर्थ शब्द आदि विषय इन्द्रियार्थ हैं। जिसके द्वारा सुना जाता है वह श्रोत्र है। वह और उससे संबद्ध इन्द्रिय श्रोत्रेन्द्रिय है। उसके द्वारा ग्राह्य अर्थ श्रोत्रेन्द्रियार्थ—शब्द हैं। इसी क्रम से रूप, रस, गंध और स्पर्श चक्षु आदि के विषय हैं।
मुण्डनं मुण्डः अपनयनम्, स च द्वेधा—द्रव्यतो भावतश्च, तत्र द्रव्यतः शिरसः केशापनयनम्, भावतस्तु चेतस इन्द्रियार्थगतप्रेमा-ऽप्रेम्णोः कषायाणां वाऽपनयनमिति मुण्डलक्षणधर्मयोगात् पुरुषो मुण्ड उच्यते, तत्र श्रोत्रेन्द्रिये मुण्डः श्रोत्रेन्द्रियेण वा मुण्डः, पादेन खञ्ज इत्यादिवत् श्रोत्रेन्द्रियमुण्डः, शब्दे रागादिमुण्डनाच्छोत्रेन्द्रियार्थमुण्ड इति भाव इत्येवं सर्वत्र, तथा क्रोधे मुण्डः क्रोधमुण्डस्तच्छेदनादेवमन्यत्रापि, तथा शिरसि शिरसा वा मुण्डः शिरोमुण्ड इति।
मुण्डन—अपनयन मुंड है। वह दो प्रकार का है—द्रव्यतः और भावतः। सिर से बालों का अपनयन द्रव्य मुंडन है। भावमुंडन इन्द्रिय विषयों के प्रति राग और द्वेष का अपनयन अथवा कषाय का अपनयन है। मुंड लक्षण धर्म के योग से पुरुष मुंड कहलाता है। श्रोत्रेन्द्रिय के विषय में मुंड अथवा श्रोत्रेन्द्रिय के द्वारा मुंड, पैर से खञ्ज की तरह श्रोत्रेन्द्रिय मुंड है। शब्द के विषय में राग आदि का मुंडन करने से श्रोत्रेन्द्रियार्थ मुंड है। यह भाव सर्वत्र जानना चाहिए। क्रोध के विषय में मुंड क्रोधमुंड—क्रोध का छेदन करने से है। इसी प्रकार अन्यत्र भी जानना चाहिए। सिर पर मुण्डित अथवा सिर से मुण्डित शिरोमुण्ड है।
सू. 178-183. अहेलोगे.....संमुच्छिमे।
(टी.) इदं च मुण्डितत्वं बादरजीवविशेषाणां भवतीति लोकत्रयापेक्षया बादरजीवकायान् प्ररूपयन् सूत्रत्रयमाह—अहेत्यादि सुगमम्, नवरमधऊर्द्ध्वलोकयोस्तैजसा बादरा न सन्तीति पञ्चैते उक्ताः, अन्यथा षट् स्युरिति, अधोलोक-ग्रामेषु ये बादरास्तैजसास्ते अल्पतया न विविक्षताः, ये चोर्द्ध्वकपाटद्वये ते उत्पत्तुकामत्वेनोत्पत्तिस्थानास्थित-त्वादिति।
यह मुण्डितता बादर जीव विशेष में होती है। अतः तीनों लोक की अपेक्षा बादर जीवकायों का निरूपण करते हुए सूत्रत्रय से कहते हैं—'अहे इत्यादि' सुगम है। अधोलोक और ऊर्ध्वलोक में बादर तैजस काय नहीं होती है, अतः ये पांच कहे हैं। अधोलोक के क्षेत्र में जो बादर तैजसकाय हैं, वे अल्प होने से उनकी विवक्षा नहीं की गई। जो ऊर्ध्व कपाटद्वय में (बादर तैजसकाय है वह) उत्पन्न होनेवाली होने से उत्पत्तिस्थान की अपेक्षा आस्थित है।
ओरालतस त्ति त्रसत्वं तेजोवायुष्वपि प्रसिद्धम्, अतस्तद्ल्यवच्छेदेन द्वीन्द्रियादिप्रतिपत्त्यर्थमोरालग्रहणम्, ओरालाः स्थूला एकेन्द्रियापेक्षयेति, एकमिन्द्रियं करणं स्पर्शनलक्षणमेकेन्द्रियजातिनामकर्मोदयात्तदावरणक्षयोपशमाच्च येषां ते एकेन्द्रियाः पृथिव्यादयः, एवं द्वीन्द्रियादयोऽपि, नवरमिन्द्रियविशेषो जातिविशेषश्च वाच्य इति।
तैजसकाय और वायुकाय का त्रसत्व भी प्रसिद्ध है। अतः उसका व्यवच्छेद करने के लिए द्वीन्द्रिय आदि की प्रतिपत्ति के लिए यहां 'ओराल' शब्द ग्रहण किया गया है। एकेन्द्रिय आदि की अपेक्षा से वे ओराल—स्थूल होते हैं। एक इंद्रिय—स्पर्शन लक्षण जिनमें होता है और एकेन्द्रिय नामकर्म के उदय से तथा तद् आवारक (दर्शनावरणीय) के क्षयोपशम से वे एकेन्द्रिय—पृथ्वीकाय आदि हैं। इसी प्रकार से द्वीन्द्रिय आदि भी हैं। किंतु उन्हें इन्द्रिय विशेष और जाति-विशेष से कहा जाता है।
एकेन्द्रिया इत्युक्तमिति तान् पञ्चस्थानकानुपातिनो विशेषतः सूत्रत्रयेणाह—पंचेविहेत्यादि, अङ्गारः प्रतीतः, ज्वाला अग्निशिखा छिन्नमूला, सैवाच्छिन्नमूलाऽर्च्चिः, मुर्म्मुरो भस्ममिश्राग्निकणरूपः, अलातम् उल्मुकमिति। प्राचीनवातः पूर्ववातः, प्रतीचीनः पश्चिमः, दक्षिणः प्रतीतः, उदीचीनः उत्तरः, तदन्यस्तु विदिग्वात इति।
एकेन्द्रिय का कथन किया गया। उन्हें पंच स्थानक के क्रम में विशेष रूप से तीन सूत्रों से कहते हैं—'पंचविह इत्यादि'। अंगारा प्रतीत ही है। ज्वाला—मूल से छिन्न अग्निशिखा। अर्चि—मूल संलग्न ज्वाला, मुर्मुर—भस्ममिश्रित अग्निकण, अलात—जलती हुई लकड़ी। प्राचीनवात—पूर्वी वायु, प्रतीचीन—पश्चिमी वायु, दक्षिण—दक्षिणी वायु, उदीचीन—उत्तरीवायु, विदिक्—अन्य दिशाओं, विदिशाओं की वायु।
आक्रान्ते पादादिना भूतलादौ यो भवति स आक्रान्तः, यस्तु ध्माते दृत्यादौ स ध्मातः, जलार्द्रवस्त्रे निष्पीड्यमाने पीडितः, उद्गारोच्छ्वासादिः शरीरानुगतः, व्यजनादिजन्यः सम्मूर्च्छिमः। एते च पूर्वमचेतनास्ततः सचेतना अपि भवन्तीति।
आक्रांत—भूमि पर पैर आदि के द्वारा (पीटने से) उत्पन्न वायु ध्मात है। दीवड़ी आदि से होनेवाली वायु ध्मात है। पीड़ित—जलार्द्र वस्त्र निचोड़ने से उत्पन्न वायु। शरीरानुगत—उद्गार, उच्छ्वास आदि की वायु। सम्मूर्च्छिम—व्यजन आदि से उत्पन्न वायु। ये पहले अचेतन होते हैं किंतु पश्चात् सचेतन भी होते हैं।
सू. 184-189. पंच......अपरिस्साई।।
(टी.) पूर्वं पञ्चेन्द्रिया उक्ताः इति पञ्चेन्द्रिय-विशेषानाह, अथवा अनन्तरं सचेतनाचेतना वायव उक्ताः, तांश्च रक्षन्ति निर्ग्रन्था एवेति तानाह—पंच नियंठेत्यादि सूत्रषट्कं सुगमम्, नवरं ग्रन्थादान्तरान्मिथ्यात्वादेर्बाह्याच्च धर्मोपकरणवर्जाद्धनादेर्निर्गता निर्ग्रन्थाः, पुलाकः तन्दुल-कणशून्या पलञ्जिः, तद्वद् यः तपःश्रुतहेतुकायाः सङ्घादि-प्रयोजने चक्रवर्त्त्यादेरपि चूर्णनसमर्थायाः लब्धेरुपजीवनेन ज्ञानाद्यतिचारासेवनेन वा संयमसाररहितः स पुलाकः, अत्रोक्तम्—जिनप्रणीतादागमात् सदैवाप्रतिपातिनो ज्ञानानुसारेण क्रियानुष्ठायिनो लब्धिमुपजीवन्तो निर्ग्रन्थ-पुलाका भवन्ती (तभा. सिद्ध. 9।48)।
पूर्व सूत्र में पंचेन्द्रिय कहे गए। अतः पंचेन्द्रिय विशेष को कहते हैं। अथवा अनन्तर सूत्र में सचेतन-अचेतन वायु को कहा गया। उनकी रक्षा निर्ग्रंथ ही करते हैं। अतः उन निर्ग्रंथों को 'पंच नियंठ इत्यादि' छह सूत्रों से कहते हैं। ये सुगम हैं। ग्रंथ से अर्थात् आंतरिक मिथ्यात्व आदि और बाह्य धर्मोपकरण के अतिरिक्त धन आदि ग्रंथि से जो निर्गत हैं वे निर्ग्रंथ हैं। पुलाक—तंदुल कण रहित भूसा पलञ्जि है। उसके समान जो तप, श्रुत हेतुक अथवा संघ आदि का प्रयोजन होने से चक्रवर्ती आदि को भी चूर्ण करने में समर्थ ऐसी लब्धि के उपजीवन से अथवा ज्ञान आदि अतिचारों की आसेवना के द्वारा संयम के सार से रहित हों वे पुलाक हैं। यहां कहा है—सदैव जिन प्रणीत आगमों से अप्रतिपाती, ज्ञान के अनुसार क्रिया का अनुष्ठान करनेवाले लब्धि से उपजीवित रहने वाले निर्ग्रंथ पुलाक होते हैं।
बकुशः शबलः, कर्बुर इत्यर्थः, शरीरोपकरण-विभूषानुवर्त्तितया शुद्ध्यशुद्धिव्यतिकीर्णचरण इति, अयमपि द्विविधः, यदाह—मोहनीयक्षयं प्रति प्रस्थिताः शरीरोपकरणविभूषानुवर्त्तिनः (तभा. सिद्ध. 9।48)
बकुश का अर्थ है शबल—'चितकबरा। जिनका चारित्र शरीर और उपकरणों की विभूषानुवर्तिता के कारण शुद्धाशुद्धिमिश्रित है। जैसे कहा है—मोहनीय कर्म का क्षय करने के लिए प्रस्थित होने पर भी शरीर, उपकरण आदि की विभूषा का अनुवर्तन करनेवाले शबल निर्ग्रंथ होते हैं।
तत्र शरीरे अनागुप्त-व्यतिकरेण कर-चरण-वदनप्रक्षालनमक्षि-कर्ण-नासिकाद्यवयवेभ्योऽपि दूषिका-मलाद्यपनयनं दन्तपवनलक्षणं केशसंस्कारं च देहविभूषार्थमाचरन्तः शरीरबकुशाः, उपकरणबकुशास्तु अकाल एव प्रक्षालितचोलपट्टकान्तरकल्पादिचोक्षवासः प्रियाः दण्डकाद्यपि तैलमात्रयोज्ज्वलीकृत्य विभूषार्थमनुवर्त्तमाना बिभ्रति, उभयेऽपि च ॠद्धियशस्कामाः—तत्र ॠद्धिं प्रभूतवस्त्रपात्रादिकां ख्यातिं च गुणवन्तो विशिष्टाः साधव इत्यादिप्रवादरूपां कामयन्ते, सातगौरवमाश्रिताः नातीवाहोरात्राभ्यन्तरानुष्ठेयासु क्रियास्वभ्युद्यताः अविविक्तपरिवाराः—नासंयमात् पृथग्भूतः घृष्टजङ्घः तैलादिकृतशरीरमृजः कर्त्तरिकाकल्पितकेशश्च परिवारो येषामिति भावः बहुच्छेदशबलयुक्ताः सर्व-देशच्छेदार्हातिचारजनितशबलत्वेन युक्ता निर्ग्रन्थबकुशा इति। तथा कुत्सितं उत्तरगुणप्रतिषेवया सञ्ज्वलन-कषायोदयेन वा दूषितत्वत् शीलम् अष्टादशशीलाङ्ग-सहस्रभेदं यस्य स कुशील इति, एषोऽपि द्विविध एव, अत्राप्युक्तम्—द्विविधाः कुशीलाः प्रतिसेवनकुशीलाः कषायकुशीलाश्च (तभा. सिद्ध. 9/48)
शरीर के लिए खुले रूप में समवेत रूप से हाथ, पैर, मुख आदि का प्रक्षालन करनेवाले, आंख, कान, नाक आदि अवयवों के मैल को दूर करनेवाले, दतौन लक्षण तथा केश संस्कार आदि से शरीर को विभूषित करनेवाले शरीर बकुश हैं। असमय में प्रक्षालित चुल्लपट, अंतरपट आदि स्वच्छ वस्त्र जिन्हें प्रिय हैं, विभूषा के लिए पात्र, दंड आदि को भी चमका कर उन्हें धारण करनेवाले, ॠद्धि और यश की कामनावाले—ॠद्धि प्रभूत वस्त्र, पात्र आदि की और गुणवान विशिष्ट साधु हैं, इस प्रकार ऐसी ख्याति की कामना करते हैं। साता और गौरव के आश्रित, दिन-रात जो आभ्यंतर अनुष्ठान व क्रिया में अभ्युद्यत नहीं हैं, अविविक्त परिवार—असंंयम से पृथक्भूत नहीं हैं, जिसकी जंघाएं चमकती हैं, तैल आदि से जिसने शरीर का मर्दन किया है, कैंची से जिसने बालों को सजाया है। जिनका ऐसा परिवार है, बहुत से शबल दोषों से युक्त सर्व और देश छेद योग्य अतिचार जन्य शबल युक्त जो हैं वे बकुश निर्ग्रंथ हैं। उत्तरगुणों की प्रतिसेवना तथा संज्वलन कषाय के उदय से जिसका अठारह हजार शीलांग युक्त शील दूषित हो वह कुशील है। यह कुशील भी दो प्रकार के हैं।
तत्र ये नैर्ग्रन्थ्यं प्रति प्रस्थिताः अनियतेन्द्रियाः कथञ्चित् किञ्चिदेवोत्तरगुणेषु पिण्डविशुद्धि-समिति-भावना-तपः-प्रतिमा-ऽभिग्रहादिषु विराधयन्तः सर्वज्ञाज्ञोल्लङ्घनमाचरन्ति ते प्रतिसेवनाकुशीलाः, येषां तु संयतानामपि सतां कथञ्चित्सञ्ज्वलनकषाया उदीर्यन्ते ते कषायकुशीलाः, निर्गतो ग्रन्थान्मोहनीयाख्यात् निर्ग्रन्थः क्षीणकषाय उपशान्तमोहो वा, क्षालितसकलघाति-कर्ममलपटलत्वात् स्नात इव स्नातः, स एव स्नातकः, सयोगोऽयोगो वा केवलीति।
जो निग्रर्र्ंथता के प्रति प्रस्थित, अनियत इन्द्रियोंवाले, कथंचित् एवं किंचित् ही उत्तरगुणों में—पिंडविशुद्धि, समिति, भावना, तप, प्रतिमा, अभिग्रह आदि में विराधना करते हुए सर्वज्ञ की आज्ञा का उल्लंघन करते हैं वे प्रतिसेवना कुशील हैं। जो संयत होते हुए भी कथंचित् संज्वलन कषाय की उदीरणा करते हैं वे कषायकुशील हैं। मोहनीय नामक ग्रंथि से जो निर्गत है वह क्षीण कषाय अथवा उपशांतमोह निर्ग्रंथ है। समस्त घाति कर्ममल की परतों से स्नात की भांति जो स्नात है वह स्नातक है। वे सयोगी अथवा अयोगी केवली हैं।
अधुनैत एव भेदत उच्यन्ते, तत्र पुलाक इत्यासेवापुलाकः पञ्चविधः, लब्धिपुलाकस्यैकस्यैक-विधत्वात्, तत्र स्खलित-मिलितादिभिरतिचारैर्ज्ञान-माश्रित्यात्मानम् असारं कुर्वन् ज्ञानपुलाकः, एवं कुदृष्टि-संस्तवादिभिर्दर्शनपुलाकः, मूलोत्तरगुणप्रतिसेवनातश्चरण-पुलाकः, यथोक्तलिङ्गाधिकग्रहणात् निष्कारणेऽन्यलिङ्ग-करणाद्वा लिङ्गपुलाकः, किञ्चित्प्रमादान्मनसाऽकल्प्य-ग्रहणाद्वा यथासूक्ष्मपुलाको नाम पञ्चम इति।
अब ये ही भेदतः कहते हैं। पुलाक के दो भेद हैं—लब्धिपुलाक और आसेवा पुलाक। लब्धि पुलाक का एक ही भेद है। प्रतिसेवना पुलाक के पांच भेद हैं—ज्ञान पुलाक—स्खलित, मिलित आदि अतिचारों से ज्ञान की अपेक्षा आत्मा को असार करनेवाला ज्ञानपुलाक है। मिथ्यादृष्टि के संस्तव से दर्शनपुलाक है। मूल और उत्तर गुण में प्रतिसेवना से चारित्र पुलाक है। यथोक्त लिंग (वेश) से अधिक करने से अथवा निष्कारण अन्य लिंग करने से लिंग पुलाक है। किंचित् प्रमाद से अथवा मन से अकल्पनीय का ग्रहण करने से यथासूक्ष्म नामक यह पांचवां पुलाक है।
बकुशो द्विविधोऽपि पञ्चविधः, तत्र शरीरोपकरणभूषयोः सञ्चिन्त्यकारी आभोगबकुशः, सहसाकारी अनाभोगबकुशः, प्रच्छन्नकारी संवृतबकुशः, प्रकटकारी असंवृतबकुशः, मूलोत्तरगुणाश्रितं वा संवृतासंवृतम्, किञ्चित्प्रमादी अक्षिमलाद्यपनयनम् वा यथासूक्ष्मबकुशो नाम पञ्चम इति।
दोनों ही प्रकार के बकुश के पांच भेद हैं। जान-बूझकर शरीर और उपकरणों की विभूषा करनेवाला आभोग बकुश है। अनजान में शरीर आदि की विभूषा करनेवाला अनाभोग बकुश है। शरीर आदि की छिपकर विभूषा करनेवाला संवृत बकुश है। प्रकट में करनेवाला असंवृत बकुश है। अथवा संवृत और असंवृत मूल व उत्तरगुणों की अपेक्षा से हैं। किंचित् प्रमादी अथवा आंख के मल आदि का अपनयन करनेवाला यथासूक्ष्मबकुश है।
कुशीलो द्विविधोऽपि पञ्चविधः, तत्र ज्ञान-दर्शन-चारित्र-लिङ्गान्युपजीवन् प्रतिषेवणतो ज्ञानादिकुशीलः, लिङ्गस्थाने क्वचित्तपो दृश्यते, तथा अयं तपश्चरतीत्येवमनुमोद्यमानो हर्षं गच्छन् यथासूक्ष्मकुशीलः प्रतिषेवणयैवेति, कषायकुशीलोऽप्येवम्, नवरं क्रोधादिना विद्यादिज्ञानं प्रयुञ्जानो ज्ञानकुशीलः, दर्शनग्रन्थं प्रयुञ्जानो दर्शनतः, शापं ददत् चारित्रतः, कषायैर्लिङ्गान्तरं कुर्वन् लिङ्गतः, मनसा कषायान् कुर्वन् यथासूक्ष्मः। चूर्णिकारव्याख्या त्वेवम्—
दोनों प्रकार के कुशील के पांच भेद हैं। ज्ञान, दर्शन, चारित्र, लिंग (वेश) और उपजीवन से प्रतिसेवना करता हुआ ज्ञान आदि से कुशील है। लिंग के स्थान पर कहीं-कहीं तप का प्रयोग किया गया है। यह तप करता है, ऐसा अनुमोदन किए जाने पर हर्षित होता हुआ प्रतिसेवना से ही यथासूक्ष्मकुशील है। इसी प्रकार कषायकुशील है। तथापि क्रोध आदि के कारण विद्या आदि का प्रयोग करता हुआ ज्ञानकुशील है। (मिथ्या) दर्शन से दर्शन का प्रयोग करता हुआ दर्शनकुशील है। शाप देता हुआ चारित्र कुशील है। कषाय के द्वारा लिंगांतर करता हुआ लिंगकुशील है। मन से कषाय करता हुआ यथासूक्ष्म-कुशील है। चूर्णिकार की व्याख्या इस प्रकार है—
सम्यगाराधनविपरीता प्रतिगता वा सेवना प्रतिसेवना, सा पञ्चसु ज्ञानादिषु येषां ते प्रतिसेवनाकुशीलाः, कषायकुशीलास्तु पञ्चसु ज्ञानादिषु येषां कषायैर्विराधना क्रियत इति।
सम्यक् आराधना से विपरीत अथवा प्रतिकूल रूप से सेवना प्रतिसेवना है। वह जिनके ज्ञान आदि पांच के विषय में है, वह प्रतिसेवना कुशील है। ज्ञान आदि पांच विषयों में कषाय से जो विराधना होती है वह कषाय कुशील है।
अन्तर्मुहूर्त्तप्रमाणाया निर्ग्रन्थाद्धायाः प्रथम समये वर्त्तमान एकः, शेषेषु द्वितीयः, अन्तिमे तृतीयः, शेषेषु चतुर्थः, सर्वेषु पञ्चम इति विवक्षया भेद एषामिति।
अंतमुहूर्त्त प्रमाण निर्ग्रंथ अद्धा है। उसके प्रथम समय में वर्तमान प्रथम समय निर्ग्रंथ है। यह प्रथम विकल्प है। शेष समय में (प्रथम समय के अतिरिक्त) होनेवालों का अप्रथम समय निर्ग्रंथ का द्वितीय विकल्प है। अंतिम समय में होनेवालों का चरम समय निर्ग्रंथ का तृतीय विकल्प है। अंतिम समय के अतिरिक्त शेष का चतुर्थ विकल्प है। प्रथम और अंतिम समय की विवक्षा किए बिना सामान्य रूप से सभी समयों में होनेवाले निर्ग्रंथ यथासूक्ष्म निर्ग्रंथ हैं। ये विवक्षा से निर्ग्रंथ के भेद हैं।
छविः शरीरम्, तदभावात् काययोगनिरोधे सति अच्छविर्भवति अव्यथको वा 1, निरतिचारत्वादशबलः 2, क्षपितकर्म्मत्वादकर्म्मांश इति तृतीयः 3, ज्ञानान्तरेणासम्पृक्तत्वात् संशुद्धज्ञानदर्शनधरः, पूजार्हत्वादर्हन्, नास्य रहो रहस्यमस्तीत्यरहा वा, जितकषायत्वाज्जिनः, केवलं परिपूर्णं ज्ञानादि-त्रयमस्यास्तीति केवलीति चतुर्थः 4, निष्क्रियत्वात् सकलयोगनिरोधे अपरिश्रावीति पञ्चमः 5, क्वचित् पुनरर्हन् जिन इति पञ्चमः। अत्र भाष्यगाथाः—
1. छवि—शरीर। उसके अभाव से काययोग का निरोध होने पर अच्छवि अथवा अव्यथक होता है। 2. अशबल—जिसका चरित्र निरतिचार हो 3. अकर्मांश—जिसने घातिकर्म का पूर्णतः क्षय किया हो। 4. संशुद्ध ज्ञानदर्शनधर—जो ज्ञानांतर से असंपृक्त हैं, वे अर्हत् जिन, केवली। अर्हत्—पूजा के योग्य अथवा जिनके के लिए कोई रहस्य नहीं है वह अरह है। कषाय को जीतने से जिन है। केवली—जिनके ज्ञान आदि त्रय परिपूर्ण हैं वे केवली हैं। अपरिश्रावी—सकल योग का निरोध करने से जो निष्क्रिय हैं। कहीं-कहीं अर्हत्—जिन को भी पंचम विकल्प में लिया गया है। यहां भाष्य गाथाएं इस प्रकार हैं—
होइ पुलाओ दुविहो लद्धिपुलाओ तहेव इयरो य।
लद्धिपुलाओ संघाइकज्जे इयरो य पंचविहो।।
पुलाक दो प्रकार का है—एक लब्धि पुलाक और दूसरा (प्रतिसेवना पुलाक)। लब्धि पुलाक का प्रयोग संघ आदि के कार्य के लिए होता है। प्रतिसेवना पुलाक पांच प्रकार का है।
नाणे दंसण चरण लिंगे अहसुहुमए य नायव्वो।
नाण दंसणचरण तेसिं तु विराहण असारो।।
ज्ञान, दर्शन, चारित्र, लिंग और यथासूक्ष्म से प्रतिसेवना पुलाक के पांच प्रकार हैं। ज्ञान, दर्शन और चारित्र से जो विराधना होती है वह संयम को असार कर देती है।
लिंगपुलाओ अन्नं निक्कारणओ करेइ सो लिंगे।
मणसा अकप्पियाइं निसेवओ होअहासुहुमो।।
सरीरे उवकरणे वा बाउसियत्तं दुहा समक्खायं।
सुक्किलवत्थाणि धरे देसे सव्वे सरीरम्मि।।
लिंग पुलाकवाला निष्कारण अन्य लिंग करता है। मन से अकल्पनीय का सेवन करनेवाला यथासूक्ष्म है। बकुश शरीर और उपकरण के भेद से दो प्रकार का कहा गया है। श्वेत वस्त्र आदि धारण करना देश बकुश, शरीर की शोभा/विभूषा आदि करना सर्वबकुश है।
आभोगमणाभोगे संवुडमस्संवुडे अहासुहुमे।
सो दुविहो वी बउसो पंचविहो होइ नायव्वो।।
आभोगे जाणंतो करेइ दोसं तह अणाभोगे।
मूलुत्तरेहिं संवुड विवरीय असंवुडो होइ।।
दो ही प्रकार के बकुश आभोग, अनाभोग, संवृत, असंवृत, यथासूक्ष्म के भेद से पांच प्रकार के जानने चाहिए। दोष की सेवना जानते हुए करना आभोग बकुश है। इससे विपरीत अनाभोग बकुश है। मूल गुणों में दोष की सेवना संवृत और उत्तरगुण में दोष की सेवना असंवृत है।
अच्छि मुह मज्जमाणो होइ अहासुहुमओ तहा बउसो।
पडिसेवणा कसाए होइ कुसीलो दुहा एसो।।
अक्षि, मुख आदि का प्रक्षालन यथासूक्ष्म बकुश है। कुशील भी दो प्रकार का है—प्रतिसेवना कुशील और कषाय कुशील।
नाणे दंसण चरणे तवे य अहसुहुमए य बोद्धव्वे।
पडिसेवणाकुसीलो पंचविहो ऊ मुणेयव्वो।।
नाणादी उवजीवइ अहसुहुमो अह इमो मुणेयव्वो।
साइज्जंतो रागं वच्चइ एसो तवच्चरणी।।
प्रतिसेवना कुशील, दर्शन, चारित्र, तप और यथासूक्ष्म के भेद से पांच प्रकार का जानना चाहिए। ज्ञान, दर्शन, चारित्र और लिंग अथवा तप से जो जीवन चलाते हुए प्रतिसेवना करते हैं वे क्रमशः ज्ञान आदि कुशील हैं।
एष तपश्चरणीत्येवमनुमोद्यमानो हर्षं व्रजतीत्यर्थः।
यह तपश्चर्या करता है, ऐसा अनुमोदन करने पर जो हर्ष को प्राप्त होता है, वह यथासूक्ष्म कुशील जानना चाहिए।
एमेव कसायसम्मी पंचविहो होइ ऊ कुसीलो उ।
कोहेणं विज्जाई पउंज एमेव माणाई।।
इसी प्रकार कषाय कुशील भी पांच प्रकार का होता है। क्रोध से विद्या आदि का प्रयोग करता हुआ (ऐसा करता है।)
एवमेव मानादिभिरित्यर्थः।
मान आदि को भी इसी प्रकार जानना चाहिए।
एमेव दंसणतवे सावं पुण देइ ऊ चरित्तम्मि।
मणसा कोहादीणि करेइ अह सो अहासुहुमो।।
दर्शन कुशील और तप कुशील भी इसी प्रकार है। श्राप देता हुआ चारित्र कुशील होता है। मन से क्रोध आदि करता हुआ यथासूक्ष्म कुशील है।
पढमा 1 पढमे 2 चरम 3
अचरिमे 4 अहसुहुमे 5 होइ निग्गंथे।
अच्छवि 1 अस्सबले या 2
अकम्म 3 संसुद्ध 4 अरहजिणा 5।।
(उभा. 2-12,14)
प्रथम, अप्रथम, चरम, अचरम और यथासूक्ष्म—ये निर्ग्रंथ के पांच भेद हैं। अच्छवि, अशबल, अकर्म, संशुद्ध और अर्हत् जिन ये भी निर्ग्रंथ के पांच भेद हैं।
सू. 190,191. कप्पति.........पंचमए।।
(टी.) निर्ग्रन्थानामेवोपधिविशेषप्रतिपादनाय सूत्रद्वयमाह—कप्पंतीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं कल्पन्ते युज्यन्ते, धारयितुं परिग्रहे, परिहर्तुमासेवितुमिति, अथवा धारणया उवभोगो परिहरणा होइ परिभोगो (बृभा. 2367, 2372)। जंगिए त्ति जङ्गमाः त्रसास्तदवयवनिष्पन्नं जाङ्गमिकं कम्बलादि, भंगिए त्ति भंगा अतसी, तन्मयं भाङ्गिकम्, साणए त्ति सनसूत्रमयं सानकम्, पोत्तिए त्ति पोतमेव पोतकं कार्प्पासिकम्, तिरिडवट्टे त्ति वृक्षत्वङ्मयमिति, इह गाथाः—
निर्ग्रंथों के ही उपधि विशेष का प्रतिपादन करने के लिए सूत्रद्वय को कहते हैं—'कप्पंति इत्यादि'। यह सुस्पष्ट है। तथापि कल्पन्ते—प्रयोग में लाए जा सकते हैं। परिहर्तुम्—आसेवन करना। अथवा ग्रहण करना उपभोग है और धारण करना परिभोग है। जंगिय—जंगम त्रस प्राणी, उन प्राणियों के अवयवों से निष्पन्न जांगमिक—कंबल आदि है। भंगिय—भंग—अतसी आदि, उससे निष्पन्न भांगिक, साणए—सन से निष्पन्न, पोत्तिय—कपास से निष्पन्न वस्त्र, तिरिडवट्ट—वृक्ष की छाल से निष्पन्न। यहां गाथाएं हैं—
जंगमजायं जंगिय तं पुण विगलिंदियं च पंचिंदी
एक्केक्कं पि य इत्तो होइ विभागेण णेगविहं।।
पट्ट सुवन्ने मलये अंसुय चीणंसुए य विगलिंदी।
उन्नोट्टिय मियलोमे कुतवे किट्टीय पंचेंदी।।
(बृभा. 3661,62)
जंगम प्राणियों से उत्पन्न जंगिक कहलाता है। वह द्वीन्द्रिय से पंचेन्द्रिय प्राणियों से निष्पन्न होता है। इनमें प्रत्येक विभाग के अनेक प्रकार हैं। विकलेन्द्रिय से निष्पन्न पट्टसूत्रज, सुवर्ण-सुवर्ण वर्णवाले सूत्र कई कृमियों के होते हैं, उनसे निष्पन्न। मलयज—मलय देश में उत्पन्न, अंशुक-चिकने या सूक्ष्म तंतुओं से निष्पन्न, चीनांशुक—कोशिकार नामक कृमि से निष्पन्न, और्णिक, औष्ट्रिक, मृगरोमज, कुतप—छाग के रोम से निष्पन्न और किट्ट—पंचेन्द्रिय प्राणी (छाग आदि) के रोम से निष्पन्न।
पट्टः प्रतीतः, सुवर्णं सुवर्णवर्णसूत्रं कृमिकाणाम्, मलयं मलयविषय एव, अंशुकं श्लक्ष्णपट्टः, चीनांशुकं कोशिकारः चीनविषये वा यद्भवति श्लक्ष्णात् पट्टादिति, मृगरोमजं शशलोमजं मूषकलोमजं वा, कुतपः छागलम्, किट्टिजमेतेषामेवावयवनिष्पन्नमिति।
पट्ट—प्रसिद्ध है। सुवर्ण—कृमि के सुवर्ण सूत्रों से निष्पन्न। मलय—मलय देश में होनेवाला, अंशुक—चिकना वस्त्र, चीनांशुक—कोशीकार नामक कीड़े के रेशम से अथवा चीन देश में होनेवाला, श्लक्ष्ण—चिकना, मृदु वस्त्र आदि, मृगरोमज, खरगोश अथवा चूहा आदि के रोएं से निष्पन्न, कुतप—बकरी के बालों से निष्पन्न। किट्टिज—इनके ही अवयवों से निष्पन्न।
अयसी वंसीमाई य भंगियं साणयं तु सणवक्के।
पोत्तं कप्पासमयं तिरीडरुक्खा तिरिक्खा तिरिडपट्टो।।
(बृभा. 3663)
अतसीमय अथवा वंशकरीत से निर्मित भांगिक, सनवृक्ष की छाल से निर्मित सानक, कर्पासमय पोतक तथा तिरीट वृक्ष की छाल से निर्मित तिरीट पट्टक कहलाता है।
इह पञ्चविधे वस्त्रे प्ररूपितेऽप्युत्सर्गतः कार्प्पासिकौर्णे एव ग्राह्ये, यतोऽवाचि—
यहां पांच प्रकार के वस्त्रों का निरूपण किया गया। उत्सर्ग विधि से रूई और ऊन के वस्त्र ग्राह्य हैं। अतः कहा गया—
कप्पासिया उ दोन्नी उन्निय एक्को य परिभोगो।
(बृभा. 3664)
कार्पासिक कल्प और और्णिक कल्प का उपभोग करना चाहिए।
कप्पासियस्स असई वागयपट्टो य कोसियारो य।
असई य उन्नियस्सा वागय कोसेज्जपट्टो य।।
(बृभा. 3668)
यदि कार्पासिक वस्त्र की प्राप्ति न हो तो वल्कज, उसके अभाव में पट्टवस्त्र और उसके अभाव में कौशिकार वस्त्र ग्रहण करे। और्णिक वस्त्र के अभाव में वल्कज, उसके अभाव में कौशेय, उसके अभाव में पट्टज वस्त्र ग्राह्य है।
तदप्यमहामूल्यमेव ग्राह्यम्, महामूल्यता च पाटलिपुत्रीयरूपकाष्टादशकादारभ्य रूपकलक्षं यावदिति।
वह भी अल्प मूल्य ही ग्राह्य है। महामूल्य—पाटलीपुत्र की चांदी की अठारह मुद्राओं से ले एक लाख मुद्राओं का वस्त्र महामूल्य है।
रजो ह्रियते अपनीयते येन तद्रजोहरणम्, उक्तं च
जिससे रजों को दूर किया जाए वह रजोहरण है। कहा है—
हरइ रयं जीवाणं बज्झं अब्भंतरं च जं तेणं।
रयहरणं ति पवुच्चइ कारणकज्जोवयाराओ।।
( )
कारण में कार्य का उपचार होने से जीव की बाह्य और आभ्यंतर रजों का हरण करनेवाला रजोहरण है।
तत्र उन्नियं ति अविलोममयम्, उट्टियं ति उष्ट्रलोममयम्, सनकं सनसूत्रमयम्, पच्चापिच्चियए त्ति बल्वजः तृणविशेषः तस्य पिच्चियं ति कुट्टितत्वक् तन्मयम्, मुञ्जः शरपर्णीति, इह गाथाः—
वहां उन्निय—भेड़ की ऊन का, उट्टिय—ऊंट के बालों से निष्पन्न, सानक—सन के धागों से निष्पन्न, पच्चापिच्चिए—वल्वज तृण विशेष को कूटकर बनाया हुआ, उससे निष्पन्न। मुंज—मूंज से निष्पन्न। यहां गाथा इस प्रकार है—
पाउंछणयं दुविहं ओसग्गियमाववाइयं चेव।
एक्केक्कं पि य दुविहं निव्वाघायं च वाघायं।।
(निभा. 840)
पादप्रोञ्छन दो प्रकार का है—औत्सर्गिक और आपवादिक। पुनः प्रत्येक के दो-दो प्रकार हैं—निर्व्याघात और व्याघात।
औत्सर्गिकं रजोहरणं पट्टनिषद्याद्वययुक्तमापवादिक-मनावृतदण्डम्, निर्व्याघातमौर्णिकदशिकम्, व्याघातवत् त्वितरदिति—
उत्सर्ग रूप से रजोहरण वस्त्र और निशिथिया दोनों से युक्त होता है। आपवादिक रूप से अनावृत दंडवाला होता है। निर्व्याघात ऊन के धागों से निष्पन्न रजोहरण होता है। दूसरा व्याघात वत् होता है।
जं तं निव्वाघायं तं एगं उन्नियं ति नायव्वं।
औत्सर्गिंकं च, उस्सग्गियवाघायं उट्टियसणपच्चमुंजं च।।
उत्सर्ग रूप में निर्व्याघात अवस्था में केवल एकांगिक अर्थात् संबद्ध दशावाला और्णिक पादप्रोञ्छन ही ग्राह्य है। व्याघात की अपेक्षा से अनेकांगिक पादप्रोञ्छन का विधान है। जिसमें ऊन की दशा न बनाई जा सके तो ऊंट के बालों की, सन, वच्च अथवा मुंज की दशा लगाई जा सकती है। उनसे निर्मित पादप्रोञ्छन भी काम में लिया जा सकता है।
निव्वाघायववाई दारुगदंडुण्णियाहिं दसियाहिं।
अववाइय वाघायं उट्टीसणवच्चमुंजमयं।।
(निभा. 44,45)
अपवाद रूप में निर्व्याघात अवस्था में जो पादप्रोञ्छन ग्रहण किया जाता है वह काष्ठ दंडयुक्त तथा और्णिक दशावाला होता है तथा व्याघात अवस्था में औष्टिक, सन, वच्च तथा मुंज की दशावाला भी ग्रहण किया जा सकता है।
सू. 192. धम्मण्णं......सरीरं।।
(टी.) श्रमणानां यथा वस्त्र-रजोहरणे धर्म्मोपग्राहके, तथाऽपराण्यपि कायादीनीति तान्येवाह—धम्ममित्यादि, धर्म्मं श्रुत-चारित्ररूपम्, णमित्यलङ्कारे, चरतः सेवमानस्य, पञ्च निश्रास्थानानि आलम्बनस्थानानि, उपग्रहहेतव इत्यर्थः, षट् कायाः पृथिव्यादयः, तेषां च संयमोप-कारिताऽऽगमप्रसिद्धा, तथाहि—पृथिवीकायमाश्रित्योक्तम्—
श्रमणों के लिए जैसे वस्त्र, रजोहरण धर्म में उपकारक हैं, उसी प्रकार दूसरे काय आदि भी (उपकारक) हैं, उसी को कहते हैं—'धम्म इत्यादि'। धर्म श्रुत और चारित्र रूप है। 'णं' वाक्यालंकार है। आचरण करते हुए के पांच निश्रा स्थान—आलंबन हैं। वे उपग्रह के हेतु हैं, ऐसा तात्पर्यार्थ है। षट्काय—पृथ्वीकाय आदि। उनकी संयम में उपकारिता आगम प्रसिद्ध है। जैसे पृथ्वीकाय की अपेक्षा से कहा गया है—
ठाणं-निसीय-तुयट्टण-उच्चराईण गहण निक्खेवे।
घट्टग-डगलग-लेवो एमाइ पओयणं बहुहा।।
(ओनि. 342)
खड़े रहने, बैठने, पार्श्व-परिवर्तन, मल आदि के विसर्जन में, ग्रहण-निक्षेप में घटक-प्रस्तर, पात्र आदि घसने में, डगलक—मूत्र आदि को सोखने में तथा लेप आदि के लिए, इस प्रकार (अचित्त) पृथ्वीकाय के आश्रित कई प्रयोजन हैं।
अप्कायमाश्रित्य—
अप्काय की अपेक्षा—
परिसेय-पियण-हत्थाइधोयणे चीरधोयणे चेव।
आयमण-भाणधुवणे एमाइ पओयणं बहुहा।।
(ओनि. 347)
सींचन, पान, हाथ आदि का प्रक्षालन, वस्त्र प्रक्षालन, आचमन, पात्र प्रक्षालन आदि अचित्त अप्काय के नाना प्रयोजन हैं।
तेजस्कायं प्रति—
तैजसकाय की अपेक्षा—
ओयण वंजण पाणग अयामुसिणोदगं च कुम्मासा।
डगलग-सरक्ख-सूई-पिप्पलमाई य उवओगो।।
(ओनि. 359)
चावल, व्यञ्जन, पानक, आचाम्ल, चावल का मांड, गर्मजल, कुल्माष आदि तैयार करने के लिए तथा मिट्टी, भस्म, सूई, कैंची आदि तैजस्काय से निष्पन्न (वस्तुएं) हैं, जो हमारे उपयोग में आती हैं।
वायुकायमभि—
वायुकाय की अपेक्षा—
दइएण वत्थिणा वा पओयणं होज्ज वाउणा मुणिणो।
गेलन्नम्मि वि होज्जा सचित्तमीसे परिहरेज्जा।।
(ओनि. 362)
अचित्त वायु का उपयोग भी मुनियों के द्वारा किया जाता है। मशक का उपयोग तैरने के लिए किया जाता है। रुग्णावस्था में वस्ति (एनिमा) आदि का प्रयोग किया जाता है। सचित्त और मिश्र वायु का वर्जन करना चाहिए।
वनस्पतिकाय की अपेक्षा—
वनस्पतिं प्रति—
संथार-पाय-दंडग-खोमियकप्पा य पीठ-फलगाई।
ओसह-भेसज्जाणि य एमाइ पओयणं तरुसु।।
(ओनि. 364)
संस्तारक, पात्र, दंड, पीठ, फलक आदि तथा औषध-भेषज आदि वृक्ष के प्रयोजन हैं। अर्थात् ये सभी वनस्पति निष्पन्न हैं।
त्रसकाये पञ्चेन्द्रियतिरश्च आश्रित्योक्तम्—
त्रसकाय में पंचेन्द्रिय तिर्यंच की अपेक्षा कहा है—
चम्मट्ठि-दंत-नह-रोम-सिंग-
अमिलाइठछगण-गोमुत्ते।
खीर-दहिमाइयाणं पंचेंदियतिरियपरिभोगो।।
(ओनि. 368)
चर्म, अस्थि, दांत, नख, रोम, सींग, अमिल—मेंढे आदि की विष्टा, गोमूत्र, दूध, दही आदि तिर्यंच पंचेन्द्रिय निष्पन्न पदार्थों का परिभोग किया जाता है।
एवं विकलेन्द्रिय-मनुष्य-देवानामप्युपग्रहकारिता वाच्या। तथा गणो गच्छः, तस्य चोपग्राहिता—एक्कस्स कओ धम्मो (उप. माला. 156-161) इत्यादिगाथापूगादवसेया, तथा—
इसी प्रकार विकलेन्द्रिय, मनुष्य और देवों की भी उपग्रहकारिता वाच्य है। गण—गच्छ। उसकी उपग्रहकारिता—इस गाथा समूह से जाननी चाहिए—
गुरुपरिवारो गच्छो तत्थ वसंताण निज्जरा विउला।
विणयाउ तहा सारणमाईहिं न दोसपडिवत्ती।।
गुरु परिवार गच्छ है। उसमें रहनेवाले साधक के विपुल निर्जरा होती है। वहां विनय और सारणा आदि से दोषों का प्रसंग नहीं होता है
अन्नोन्नावेक्खाए जोगम्मि तहिं तहिं पयट्टंतो।
नियमेण गच्छवासी असंगपयसाहगो नेओ।।
(पञ्चव. 696, 699)
अन्योन्यापेक्षा न्याय से उस-उस योग में प्रवृत्ति होता हुआ गच्छवासी नियमतः असंग—मोक्ष पद का साधक कहा गया है।
तथा राजा नरपतिः, तस्य धर्म्मसहायकत्वं दुष्टेभ्यः साधुरक्षणाद्, उक्तं च लौकिकैः—
राजा की धर्म सहायकता दुष्टों से साधुओं की रक्षा करने से है। लौकिकों के द्वारा कहा भी गया है—
क्षुद्रलोकाकुले लोके, धर्म्मं कुर्युः कथं हि ते।
क्षान्ता दान्ता अहन्तारश्चेद्राजा तान्न रक्षति।।
( )
क्षुद्र लोगों से भरे इस संसार में वे क्षांत, दांत और अहिंसक धर्म कैसे करे, यदि राजा उनकी रक्षा न करे।
अराजके हि लोकेऽस्मिन्, सर्वतो विद्रुते भयात्।
रक्षार्थमस्य सर्वस्य, राजानमसृजत् प्रभुः।।
( )
इस अराजक संसार में (सब) चारों ओर भय से कांप रहे हैं। ईश्वर ने सबकी रक्षा के लिए राजा को बनाया है।
तथा गृहपतिः शय्यादाता, सोऽपि निश्रास्थानम्, स्थानदानेन संयमोपकारित्वात्, तदुक्तम्—
गृहपति—शय्यातर। वह भी निश्रा स्थान है। वे स्थान दान से संयम के उपकारी हैं। कहा भी है—
धृतिस्तेन दत्ता मतिस्तेन दत्ता
गतिस्तेन दत्ता सुखं तेन दत्तम्।
गुणश्रीसमालिङ्गितेभ्यो वरेभ्यो
मुनिभ्यो मुदा येन दत्तो निवासः।।
( )
वह धृति को देता है, मति को देता है, गति को देता है। उसके द्वारा सुख भी दिया जाता है जो गुणश्री से समालिङ्गित श्रेष्ठ मुनियों को प्रसन्नता से अपना स्थान देता है।
जो देइ उवस्सयं जइवराण तवनियमजोगजुत्ताणं।
तेणं दिन्ना वत्थन्नपाणसयणासणविगप्पा।।
( )
जो तप, नियम और योग से युक्त श्रेष्ठ मुनियों को उपाश्रय देता है तो मानो वस्त्र, अन्न, पान, शयन, आसन सब कुछ उसके द्वारा दे दिया गया है।
शरीरं कायः, अस्य च धर्म्मोपग्राहिता स्फुटैव, यतोऽवाचि—
शरीर—काय, उसकी धर्मोपकारिता स्पष्ट है। अतः कहा गया—
शरीरे धर्मसंयुक्तं रक्षणीयं प्रयत्नतः।
शरीरच्छ्रवते धर्मः पर्वतात् सलिलं यथा।।
( )
धर्म से संयुक्त शरीर की प्रयत्नपूर्वक रक्षा करनी चाहिए क्योंकि शरीर से धर्म उसी प्रकार प्रवाहित होता है जैसे पर्वत से जल।
भवति चात्रार्या—
यहां आर्या छंद है—
धर्म्मं चरतः साधोर्लोके निश्रापदानि पञ्चैव।
राजा गृहपतिरपरः षट्काया गण-शरीरे च।।
( )
धर्म का आचरण करनेवाले साधु के पांच निश्रा स्थान होते हैं—राजा, गृहपति, षट्काय, गण और शरीर।
शेषं सुगमम्।
शेष सुगम है।
सू. 193. पंच.....धण्णणिही।
(टी.) श्रमणस्य निश्रास्थानान्युक्तानि, अथ लौकिकं निधिलक्षणं निश्रास्थानं पञ्चधा प्रतिपायदन्नाह—पंच निहीत्यादि सुगमम्, नवरं नितरां धीयते स्थाप्यते यस्मिन् स निधिः विशिष्टरत्न-सुवर्णादिद्रव्यभाजनम्, तत्र निधिरिव निधिः' पुत्रश्चासौ निधिश्च पुत्रनिधिः, द्रव्योपार्जकत्वेन पित्रोर्निर्वाहहेतुत्वादत एव स्वभावेन च तयोरानन्दसुखकरत्वाच्च, अत्रोक्तं परैः—
श्रमण के निश्रा स्थान कहे गए। संप्रति लौकिक निधि लक्षण पंचविध निश्रा स्थानों का प्रतिपादन करते हुए कहते है—'पंचनिहि इत्यादि' यह सुगम है। जिसमें निरंतर कुछ स्थापित किया जाता है वह निधि है। वह विशिष्ट रत्नों एवं स्वर्ण आदि द्रव्यों का भाजन है। निधि की तरह जो पुत्र निधि है, वह पुत्रनिधि है। द्रव्य—धन के उपार्जन के द्वारा पिता के निर्वाह का हेतु होने से और स्वभाव से ही उनका आनंद और सुख करनेवाला होने से (पुत्र निधि) है। यहां अन्य आचार्यों के द्वारा कहा गया है—
जन्मान्तरफलं पुण्यं तपोदानसमुद्भवम्।
सन्ततिः शुद्धवंश्या हि परत्रेह च शर्म्मणे।।
( )
शुद्ध वंश (से समुत्पन्न) संतति तप और दान से समुत्पन्न जन्मांतर के पुण्यों का फल है। वह इहलोक और परलोक में सुख देनेवाली होती है।
तथा मित्रं सुहृत्, तच्च तन्निधिश्चेति मित्रनिधिरर्थ-कामसाधकत्वेनानन्दहेतुत्वात्, तदुक्तम्—
मित्र वह भी निधि है। मित्र निधि आनंदायक होने से अर्थ और काम की साधक है। क्योंकि कहा है—
कुतस्तस्यास्तु राज्यश्रीः कुतस्तस्य मृगेक्षणाः।
यस्य शूरं विनीतं च नास्ति मित्रं विचक्षणम्?।।
( )
जिसके शूर, विनीत और विचक्षण मित्र नहीं है उसके राज्यश्री और मृगाक्षी स्त्रियां होने से क्या?
शिल्पं चित्रादिविज्ञानम्, तदेव निधिः शिल्पनिधिः एतच्च विद्योपलक्षणम्, तेन विद्या निधिरिव पुरुषार्थसाधनत्वाद्, अत्रोक्तम्—
चित्र आदि विज्ञान शिल्प है। वही निधि शिल्पनिधि है। यह विद्या का वाचक है। पुरुषार्थ का साधन होने से वह विद्यानिधि की भांति है। यहां कहा है—
विद्यया राजपूज्यः स्याद्विद्यया कामिनीप्रियः।
विद्या हि सर्वलोकस्य वशीकरणकार्म्मणम्।।
( )
व्यक्ति विद्या से राजपूजित होता है। विद्या से स्त्रियों का प्रिय होता है। वस्तुतः विद्या संपूर्ण लोक को वश करनेवाली क्रिया है।
तथा धननिधिः कोशः, धान्यनिधिः कोष्ठागारमिति।
धन निधि—कोश, धान्यनिधि—कोष्ठागार है।
सू. 194. पंचविहे....बंभसोए।
(टी.) अनन्तरं निधिरुक्तः, स च द्रव्यतः पुत्रादि-र्भावतस्तु कुशलानुष्ठानरूपं ब्रह्म, तत् पुनः शौचतया बिभणिषुः प्रसङ्गेन शेषाण्यपि शौचन्याह—पंचविहेत्यादि व्यक्तम्, नवरं शुचेर्भावः शौचम्, शुद्धिरित्यर्थः, तच्च द्विधा—द्रव्यतो भावतश्च, तत्राद्यं चतुष्ट्यं द्रव्यशौचम्, पञ्चमं तु भावशौचम्।
अनन्तर सूत्र में निधि का कथन किया गया। वह द्रव्यतः पुत्र आदि है और भावतः कुशल अनुष्ठान रूप ब्रह्म है। उसे पुनः शौच से कहा है। प्रसंग से शेष शौच को भी कहते हैं—पंचविहे इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। शुचि का भाव शौच है। जिसका तात्पर्य है शुद्धि। वह शुद्धि (शौच) दो प्रकार की है—द्रव्यशौच और भावशौच। इनमें आद्य चार द्रव्य शौच है। पांचवां भाव शौच है।
तत्र पृथिव्या मृत्तिकया शौचं जुगुप्सितमल-गन्धयोरपनयनं शरीरादिभ्यो घर्षणोपलेपनादिनेति पृथिवीशौचम्, इह च पृथिवीशौचाभिधानेऽपि यत् परैस्तल्लक्षणमभिधीयते, यदुत—
1. पृथ्वी शौच—मिट्टी से होनेवाली शुद्धि। मिट्टी के घर्षण एवं अपलेपन से शरीर आदि से जुगुप्सित मल और गंध का अपनयन पृथ्वीशौच है। अन्य विद्वानों (आचार्यों) ने भी पृथ्वी शौच शब्द से इसका लक्षण प्रतिपादित किया है, वह इस प्रकार है—
एका लिङ्गे गुदे तिस्रस्तथैकत्र करे दश।
उभयोः सप्त विज्ञेया मृदः शुद्धौ मनीषिभिः।।
मनीषियों के द्वारा एक बार लिंग, तीन बार गुदा और तीन बार दसों अंगुलियों सहित हाथों की (कुल) सात बार शुद्धि कही गई है।
एतच्छौचं गृहस्थानां द्विगुणं ब्रह्मचारिणाम्।
त्रिगुणं वानप्रस्थानां यतीनां च चतुर्गुणम्।।
( )
यह गृहस्थों का शौच है। ब्रह्मचारियों का शौच इससे द्विगुण है। वानप्रस्थों का इससे त्रिगुण तथा यतियों का चतुर्गुण शौच है।
तदिह नाभिमतम्, गन्धाद्युपघातमात्रस्य शौचत्वेन विवक्षितत्वात्, तस्यैव च युक्तियुक्तत्वात् इति 1, तथा अद्भिः शौचमप्शौचं प्रक्षालनमित्यर्थः 2, तेजसाऽग्निना तद्विकारेण वा भस्मना शौचं तेजःशौचम् 3, एवं मन्त्रशौचं शुचिविद्यया 4, ब्रह्म ब्रह्मचर्यादि कुशलानुष्ठानम्, तदेव शौचं ब्रह्मशौचम् 5, अनेन च सत्यादिशौचं चतुर्विधमपि सङ्गृहीतम्, तच्चेदम्—
यहां यह अभिप्रेत नहीं है। क्योंकि यहां गंध आदि का उपघातमात्र ही विवक्षित है। और वही युक्तियुक्त है। 2. पानी से शौच—प्रक्षालन जलशौच है। 3. अग्नि या उसके विकार राख से होनेवाली शुद्धि तेजःशौच है। 4. पवित्र (मंत्र आदि) विद्या से होनेवाला शौच मंत्र शौच है। ब्रह्मचर्य आदि कुशल अनुष्ठान ब्रह्म है। वह कुशल अनुष्ठान की ब्रह्म शौच है। इससे सत्य आदि (सत्य, तप, इन्द्रियनिग्रह और सर्वभूतदया) चारों ही संग्रहीत है। वे इस प्रकार हैं—
सत्यं शौचं तपः शौचं शौचमिन्द्रियनिग्रहः।
सर्वभूतदया शौचं जलशौचं च पञ्चमम्।।
( )
सत्य शौच है। तपःशौच है। इन्द्रिय निग्रह शौच है। सर्वभूतदया शौच है और पांचवां जलशौच है।
लौकिकैः पुनरिदं सप्तधोक्तम्, यदाह—
लौकिक शास्त्रकारों ने इसे सात प्रकार का कहा है। वह इस प्रकार है—
सप्त स्नानानि प्रोक्तानि स्वयमेव स्वयंभुवा।
द्रव्य-भावविशुद्ध्यर्थमृषीणां ब्रह्मचारिणाम्।।
ब्रह्मचारी ॠषियों की द्रव्य-भाव विशुद्धि के लिए स्वयमेव स्वयंभू (प्रमुख) के द्वारा सात प्रकार के स्नान कहे गए हैं।
आग्नेयं वारुणं ब्राह्मं वायव्यं दिव्यमेव च।
पार्थिवं मानसं चैव स्नानं सप्तविधं स्मृतम्।।
आग्नेयं भस्मना स्नानमवगाह्यं तु वारुणम्।
आपोहृष्टामयं ब्राह्मं वायव्यं तु गवां रजः।।
वे इस प्रकार हैं—आग्नेय, वारुण, ब्रह्म, वायव्य, दिव्य, पार्थिव और मानस। राख से होनेवाला स्नान आग्नेय है। वारुण स्नान जल में अवगाहन करने से होता है। आनंदमय होना ब्रह्म स्नान है। गायों की रज से स्नान वायव्य स्नान है।
सूर्यदृष्टं तु यद् दृष्टं तद्दिव्यमृषयो विदुः।
पार्थिवं तु मृदा स्नानं मनःशुद्धिस्तु मानसम्।।
( )
जो सूर्य दृष्ट है उसे ॠषि दिव्य स्नान कहते हैं। मिट्टी से स्नान (मिट्टी का लेप) मृदा स्नान है और मनःशुद्धि मानस स्नान है।
सू. 195. पंच.....परमाणुपोग्गलं।
(टी.) अनन्तरं ब्रह्मशौचमुक्तम्, तच्च जीवशुद्धिरूपम्, जीवं च छद्मस्थो न जानाति केवली तु जानातीति सम्बन्धाच्छद्मस्थ—केवलिनोरज्ञेय-ज्ञेयवस्तुप्रतिपादनाय सूत्रद्वयमाह—छउमत्थेत्यादि सुगमम्, नवरं छद्मस्थ इहावध्याद्यतिशयविकलो गृह्यते, अन्यथा अमूर्त्तत्वेन धर्मास्तिकायादीन् अजानन्नपि परमाणुं जानात्येवासौ मूर्त्तत्वात्तस्य। अथ सर्वभावेनेत्युक्तं ततश्च तं कथञ्चिज्जाननप्यनन्तपर्यायतया न जानातीति, एवं तर्हि सङ्ख्यानियमो व्यर्थः स्यात्, घटादीनां सुबहूनाम-र्थानामकेवलिना सर्वपर्यायतया ज्ञातुमशक्यत्वादिति, सव्वभावेणं ति च साक्षात्कारेण, श्रुतज्ञानेन त्वसाक्षात्कारेण जानात्येव, जीवमशरीरप्रतिबद्धं देहमुक्तम्, परमाणुश्चासौ पुद्गलश्चेति विग्रहः, द्ल्यणुकादीना-मुपलक्षणमिदम्।
अनन्तर सूत्र में ब्रह्म शौच कहा गया। वह जीव की शुद्धि रूप है। छद्मस्थ जीव को नहीं जानता है। केवली (इन सबको) जानता है। इस परिप्रेक्ष्य में छद्मस्थ और केवली के अज्ञेय और ज्ञेय पदार्थ के प्रतिपादन के लिए दो सूत्र कहे हैं। वे सुगम हैं। 'छउमत्थे' यहां छद्मस्थ से तात्पर्य है जो अवधिज्ञान आदि अतिशय से रहित है। क्योंकि अवधिज्ञानी छद्मस्थ धर्मास्तिकाय अमूर्त होने से उन्हें न जानते हुए भी मूर्त होने से परमाणु को जानते ही हैं। अतः यहां सर्व भाव से शब्द का कथन किया गया है। इसलिए कथंचित् जानते हुए भी अनंत पर्याय रूप से नहीं जानते हैं, यह भावार्थ है। अन्यथा इसका संख्या नियम (पांचवें स्थान के कारण पांच) व्यर्थ होगा। अनेक पर्यायों वाले घट आदि पदार्थों को अकेवली सर्व पर्याय से जानने में समर्थ नहीं है। सव्वभावेण अर्थात् साक्षात् रूप से। श्रुतज्ञान से असाक्षात्कार से तो जानते ही हैं। अशरीर प्रतिबद्ध जीव का अर्थ है—देहमुक्तजीव। परमाणु और पुद्गल—यह परमाणु पुद्गल का समास विग्रह है। परमाणु पुद्गल का अर्थ है—द्व्यणुक आदि।
सू. 196,197. अधेलोगे......सव्वट्ठसिद्धे।।
(टी.) यथैतान्यतीन्द्रियाणि जिनः पञ्च जानाति तथाऽन्यदप्यतीन्द्रियं जानातीत्यधोलोकोर्ध्वलोकवर्त्त्य-तीन्द्रियं पञ्चस्थानकावतारि दर्शयन् सूत्रद्वयमाह—अहो इत्यादि व्यक्तम्, नवरम् अहोलोए त्ति सप्तमपृथिव्याम्, अनुत्तराः सर्वोत्कृष्टवेदनादित्वात्ततः परं नरकाद्यभावाद्वा, महत्त्वं च चतुर्णां क्षेत्रतोऽप्यसङ्ख्यातयोजनत्वाद-प्रतिष्ठानस्य तु योजनलक्षप्रमाणत्वेऽप्यायुषोऽति-महत्त्वान्महत्त्वमिति, एवमूर्ध्वलोकेऽपि।
जैसे इन पांच अतीन्द्रिय पदार्थों को जिन भगवान जानते हैं, वैसे अन्य अधोलोक, ऊर्ध्वलोकवर्ती अतीन्द्रिय पदार्थों को भी जानते हैं। उन पंचस्थानकावतारी अतीन्द्रिय विषयों को प्रकट करते हुए दो सूत्र कहते हैं—'अहे इत्यादि' स्पष्ट है। यहां अधोलोक का तात्पर्य है सातवीं नरक। इसे मानने के दो कारण हैं—1. इनमें वेदना सर्वोत्कृष्ट होती है। 2. इससे आगे कोई नरक नहीं है। काल आदि चार नरकावासों को अनुत्तर मानने का कारण है कि वे क्षेत्रतः असंख्यात योजन क्षेत्र परिमाण हैं। अप्रतिष्ठान नरकावास एक लाख योजन प्रमाण होने पर भी (वहां के नैरयिकों के) आयुष्यमान के कारण महत्त्वपूर्ण हैं। ऊर्ध्वलोक में भी ऐसा ही है।
सू. 198. पंच.....उदयणसत्ते।
(टी.) कालादिषु विजयादिषु च सत्त्वाधिकपुरुषा एव गच्छन्तीति तत्प्रतिपादनायाह—पंच पुरिसेत्यादि, हिरिसत्ति त्ति ह्रिया लज्जया सत्त्वं परीषहेषु साधोः सङ्ग्रामादावितरस्य वा अवष्टम्भोऽविचलत्वं यस्यासौ ह्रीसत्त्वः, तथा ह्रियाऽपि मनस्येव सत्त्वं यस्य न देहे शीतादिषु कम्पादिविकारभावात् स ह्रीमनःसत्त्वः, चलं भङ्गुरं सत्त्वं यस्य स तथा, एतद्विपर्ययात् स्थिरसत्त्वः, उदयनम् उदयगामि प्रवर्द्धमानं सत्त्वं यस्य स तथा।
काल आदि नरकावास एवं विजय आदि विमानों में अधिक सत्त्ववाले पुरुष ही जाते हैं। अतः उसे प्रतिपादित करने के लिए कहते हैं—'पंच पुरिसे इत्यादि'। हिरिसत्ती—ह्री सत्त्व, लज्जावश सत्त्व को बनाए रखनेवाला। परीषहों में साधु अथवा संग्राम आदि में या अन्य किसी में जो साहसी हो, अविचलित हो वह ही ह्रीसत्त्व है। जिसके मन में लज्जावश सत्त्व रहता है किंतु शीत आदि में कंपन आदि विकारों के कारण भय के लक्षण प्रकट हो जाते हैं, वह ह्रीमन सत्त्व है। चल सत्त्व—जिसका सत्त्व भंगुर (क्षणिक) हो। इससे विपरीत स्थिर सत्त्ववाला स्थिरसत्त्व है। जिसका सत्त्व उदयगामी—प्रवर्धमान हो वह उदयनसत्त्व है।
सू. 199. पंच....सव्वचारी।
(टी.) अनन्तरं सत्त्वपुरुष उक्तः, स च भिक्षुरेवेति तत्स्वरूपप्रतिपादनाय दृष्टान्तदार्ष्टान्तिकसूत्रे पंच मच्छेत्यादिके आह, तत्र मत्स्यः प्राग्वत्, भिक्षाकस्तु अनुश्रोतश्चारिवदनुश्रोतश्चारी प्रतिश्रयादारभ्य भिक्षाचारी, स च प्रथमः, प्रतिश्रोतश्चारीव प्रतिश्रोतश्चारी दूरादारभ्य प्रतिश्रयाभिमुखचारीत्यर्थः, स च द्वितीयः, अन्तचारी पार्श्वचारीति तृतीयः, शेषौ प्रतीतौ।
अनन्तर सूत्र में सत्त्वपुरुषों की चर्चा की गई। वे भिक्षु ही हैं, अतः उनके स्वरूप प्रतिपादन के लिए 'पंच मच्छा' इत्यादि दृष्टांत—द्रार्ष्टांतिक सूत्र कहते हैं। मत्स्य पूर्ववत् है। भिक्षुक जो अनुस्रोतचारी की तरह अनुस्रोतचारी है। प्रतिश्रय से जो भिक्षाचरी प्रारंभ करता है, यह प्रथम विकल्प है। जो दूर से भिक्षाचरी आरंभ करता है वह प्रतिस्रोतचारी आश्रयाभिमुख होता है। यह द्वितीय विकल्प है। जो पार्श्वभाग से प्रारंभ करता है वह अंतचारी है। यह तृतीय विकल्प है। शेष दोनों विकल्प प्रतीत ही हैं।
सू. 200. पंच....समणवणीमये।
(टी.) भिक्षाकाधिकारात्तद्विशेषं पञ्चधाऽऽह—पंचेत्यादि व्यक्तम्, किन्तु परेषामात्मदुःस्थत्व-दर्शनेनानुकूलभाषणतो यल्लभ्यते द्रव्यं सा वनी प्रतीता, तां पिबति आस्वादयति पातीति वेति वनीपः, स एव वनीपको याचकः, इह तु यो यस्यातिथ्यादेर्भक्तो भवति तं तत्प्रशंसनेन यो दानाभिमुखं करोति स वनीपक इति, तत्र भोजनकालोपस्थायी प्राघूर्णकोऽतिथिः, तद्दानप्रशंसनेन तद्भक्तात् यो लिप्सते सोऽतिथिमाश्रित्य वनीपकोऽतिथिवनीपकः, यथा—
भिक्षुक के अधिकार से पांच प्रकार के याचक विशेष को कहते हैं—'पंच' इत्यादि स्पष्ट है। किंतु दूसरों को स्वयं की दुरावस्था दिखाने से, उनके अनुकूल भाषण से जो द्रव्य मिलता है वह 'वनी' प्रतीत ही है। उसे जो पीता है, उसका आस्वाद लेता है अथवा उसकी रक्षा करता है वह वनीप है। वही वनीपक—याचक है। जिसके जो आतिथ्य आदि का भक्त होता है उसे उसकी प्रशंसा से दानाभिमुख करता है वह वनीपक है। वहां भोजनकाल में उपस्थित अतिथि की अपेक्षा से वनीपक अतिथि वनीपक है। जैसे—
पाएण देइ लोगो उवगारिसु परिजिए व जुसिए।
जो पुण अद्धाखिन्न अतिहिं पूएइ तं दाणं।।
(निभा. 4546)
प्रायः लोक उपकारी को, परिचित को या मित्र को या मार्ग खिन्न अतिथि को जो देते हैं वह दान है।
जुसिए त्ति प्रीते तमिति तस्य दानं महाफलमिति शेषः, एवमन्येऽपि, नवरं कृपणाः रङ्कादयो दुःस्थाः, उदाहरणम्—
जुसिते अर्थात्—प्रीति। उसका दान महाफलवाला है। इसी प्रकार अन्य भी है। कृपण, रंक आदि दुःस्थ हैं। इसका उदाहरण इस प्रकार है—
किविणेसु दुम्मणेसु य अबन्धवायंकिजुंगियंगेसु।
पूयाहिज्जे लोए दाणपडागं हरइ देंतो।।
(निभा. 4545)
कृपण, दुर्बल, अबंधु (स्वजन रहित), रोगी और विकलांग को देने से व्यक्ति लोक में पूजित होता है। वह दान पताका का हरण करता है। उसका दान सर्वोत्तम होता है।
आयंकि त्ति रोगी, जुंगियंगो व्यङ्गितः, पूजाहार्ये पूजितपूजके। माहना ब्राह्मणाः, तत्रोदाहरणम्—
आयंकी—रोगी, जुंगियंगा—विकलांग, पूजितपूजक, माहन—ब्राह्मण आदि हैं। इसका उदाहरण इस प्रकार है—
लोयाणुग्गहकारिसु भूमीदेवेसु बहुफलं दाणं।
अवि नाम बंभबंधुसु किं पुण छक्कम्मनिरयाणं।।
(निभा. 4544)
लोकानुग्रहकारी ब्राह्मण को देने से बहुत फल होता है। पुनः षट्कर्मनिरत ब्राह्मण बंधु को देने से महान फल होता है।
बंभबंधुसु त्ति जन्ममात्रेण ब्रह्मबान्धवेषु, निर्गुणेष्वपीत्यर्थः, यजनादीनि षट् कर्माणीति। श्वानीपको यथा—
बंभबंधु का अर्थ है—जन्मना ब्रह्म बंधु (वह निर्गुण भी क्यों न हो) यजन आदि षट्कर्म में जो निरत है। कुत्ते के दान की (प्रशंसा करनेवाला) जैसे—
अवि नाम होज्ज सुलभो गाणाईणं तणाइ आहारो।
छिच्छिक्कारहयाणं न हु सुलभो होज्ज सुणताणं।।
बैल आदि को तृण आदि आहार सुलभ है, किंतु दुत्कारे जानेवाले और डंडे से मारे जानेवाले कुत्तों के लिए आहार सुलभ नहीं है।
केलासभवणा एए गुज्झगा आगया महिं।
चरंति जक्खरूवेणं पूयाऽपूयाहिताऽहिता।।
(निभा. 4547,4548)
पर्वतवासी ये यक्ष रूपी श्वान पृथ्वी पर आते हैं। इनकी पूजा करनेवालों का ये हित करते है और पूजा न करनेवालों का अहित करते हैं।
पूजया हिता अपूजया त्वहिता इत्यर्थः। श्रमणाः पञ्चधा—निर्ग्रन्थाः शाक्यास्तापसा गैरिका आजीविकाश्चेति, तत्र शाक्यवनीपको यथा—
पूजा से हित होता है और अपूजा से अहित। श्रमण के पांच प्रकार हैं—1. निर्ग्रंथ 2. शाक्य 3. तापस 4. गैरिक और 5. आजीवक। शाक्य वनीपक का रूप इस प्रकार है—
भुंजंति चित्तकम्मट्ठिया व कारुणियदाणरुइणो य।
अवि कामगद्दभेसु वि न नस्सए किं पुण जतीसु?।।
(निभा. 4542)
जो चित्रकर्म में स्थित (चित्रखचित) की भांति निर्विकार भाव से आहार करते हैं, जो परम कारुणिक एवं दानरुचि हैं, ऐसे यतियों का तो कथन ही क्या? कामगर्दभ—काम में अत्यंत प्रवृत्त लोगों को दिया गया दान भी विनष्ट नहीं होता, निष्फल नहीं जाता। फिर यतियों को दिया गया दान सुक्षेत्र में बोए गए बीज के समान सफल होता है।
एवमेन्येऽपि तापसवनीपकादयो द्रष्टव्या इति।
इसी प्रकार अन्य तापस, वनीपक अदि द्रष्टव्य हैं।
सू. 201. पंचहिं....इंदियणिग्गहे।
(टी.) योऽयं वनीपकः उक्तः स साधुविशेषः, साधुश्चाचेलो भवतीत्यचेलत्वस्य प्रशंसास्थानान्याह—पंचहीत्यादि प्रतीतम्, नवरं न विद्यन्ते चेलानि वासांसि यस्यासावचेलकः, स च जिनकल्पिकविशेषस्तदभावादेव, तथा जिनकल्पिकविशेषः स्थविरकल्पिकश्चाल्पा-ऽल्पमूल्य-सप्रमाण-जीर्ण-मलिनवसनत्वादिति, प्रशस्तः प्रशंसितः, तीर्थकरादिभिरिति गम्यते, अल्पा प्रत्युपेक्षा-ऽचेलकस्य स्यादिति गम्यम्, प्रत्युपेक्षणीयतथाविधोपधेर-भावाद्, एवं च न स्वाध्यायादिपरिमन्थ इति, तथा लघोर्भावो लाघवम्, तदेव लाघविकं द्रव्यतः, भावतोऽपि रागविषयाभावात्, प्रशस्तम् अनिन्द्यं स्यात्, तथा रूपं नेपथ्यं वैश्वासिकं विश्वासप्रयोजनमलिप्सुतासूचकत्वात् स्यादिति, तथा तपः उपकरणसंलीनतारूपमनुज्ञातं जिनानुमतं स्यात्, तथा विपुलो महानिन्द्रियनिग्रहः स्याद्, उपकरणं विना स्पर्शनप्रतिकूल शीत-वाता-ऽऽतपादि-सहनादिति।
जो वनीपक कहा गया वह साधु विशेष है। साधु अचेल होता है। अतः अचेलत्व के प्रशस्त स्थानों को कहते हैं—'पंचहि' इत्यादि प्रतीत हैं। जिसके चेल—वस्त्र नहीं होते वह अचेलक है। वह वस्त्र के अभाव में जिनकल्पिक विशेष है। जिनकल्पी विशेष और स्थविरकल्पी अल्प, अल्पमूल्य, प्रमाणोपेत, जीर्ण और मलिन वसन होने से तीर्थंकर आदि से प्रशंसित हैं। अचेलक के प्रतिलेखना अल्प होती है, यह गम्य है। क्योंकि उनके तथाविध प्रत्युपेक्षणीय उपधि का अभाव होता है। जिससे वह (प्रतिलेखना) स्वाध्याय आदि का परिमंथ नहीं होता। लघु का भाव लाघव है। वह दो प्रकार का है—द्रव्यतः—द्रव्य से, भावतः—राग (द्वेष) का अभाव होने से वह प्रशस्त है। उसका वेष वैश्वासिक—विश्वास के योग्य होता है क्योंकि वह निर्लिप्तता का सूचक है। तथा उसका उपकरण संलीनता रूप तप जिनानुमत है। उसके विपुल इन्द्रिय निग्रह होता है। क्योंकि वह उपकरणों के अभाव में स्पर्शनेन्द्रिय के प्रतिकूल शीत, वायु, आतप आदि को सहता है।
सू. 202. पंच....सव्वुक्कले।
(टी.) इन्द्रियनिग्रहश्च सत्त्वेनोत्कटैरेव कर्त्तुं शक्य इत्युत्कटभेदानाह—पंचेत्यादि सुगमम्, नवरम् उक्कल त्ति उत्कटा उत्कला वा, तत्र दण्डः आज्ञा अपराधिदण्डनं वा सैन्यं वा उत्कटः प्रकृष्टौ यस्य तेन वोत्कटो यः स दण्डोत्कटः, दण्डेन वोत्कलति वृद्धिं याति य स दण्डोत्कलः, इत्येवं सर्वत्र, नवरं राज्यं प्रभुता, स्तेनाः चौराः, देशो मण्डलम्, सर्वम् एतत्समुदय इति।
इंद्रिय निग्रह उत्कट सत्त्व से ही संभव है। अतः उत्कट के भेदों को कहते हैं—'पंच' इत्यादि सुगम हैं। उक्कल के दो अर्थ हैं—उत्कट अथवा उत्कल। जिसकी आज्ञा, अपराध के लिए दंड अथवा सेनाबल प्रकृष्ट हो अथवा उससे युक्त हो वह दंडोत्कट है। अथवा दंड के द्वारा जिसकी वृद्धि होती है, वह दंडोत्कल है। इसी प्रकार सर्वत्र है। राज्य का अर्थ है प्रभुत्व, स्तेन—चौर, देश अर्थात् मंडल। सर्व का तात्पर्य है उपरोक्त सभी।
सू. 203. पंच....पारिठावणियासमिती।
(टी.) असंयतो दण्डादिभिरुत्कटो भवति, संयतस्तु समितिभिरिति समितीः प्राह—पंचेत्यादि सुगमम्, नवरं सम् एकीभावेनेतिः प्रवृत्तिः समितिः शोभनैकाग्रपरिणामस्य चेष्टेत्यर्थः, ईरणमीर्या गमनमित्यर्थः, तत्र समितिरीर्या-समितिः, उक्तं च—
असंयमी दंड आदि से उत्कट है और संयमी समितियों के द्वारा उत्कट होता है। अतः समिति को कहते हैं—'पंच' इत्यादि सुगम है। सम्—एकीभाव से प्रवृत्ति समिति शोभन, एकाग्र परिणाम की चेष्टा है। ईर्या का तात्पर्य है—गमन। उसकी समिति ईर्यासमिति है। कहा भी है—
ईर्यासमितिर्नाम रथ-शकट-यान-वाहनाक्रान्तेषु मार्गेषु सूर्यरश्मिप्रतापितेषु प्रासुकविविक्तेषु युगमात्रदृष्टिना भूत्वा गमनागमनं कर्त्तव्यम्। (आव. हारि.) इति।
रथ, शकट, यान, वाहनों से आक्रांत, सूर्य रश्मियों से आलोकित, प्रासुक, एकांत मार्ग में युगमात्र दृष्टि से गमनागमना करना चाहिए।
तथा भाषणं भाषा, तस्यां समितिर्भाषा-समितिः, उक्तं च—भाषासमितिर्नाम हितमितासन्दिग्धार्थ-भाषणम् (तभा. 9।5)। तथा एषणमेषणा गवेषण-ग्रहण-ग्रासैषणाभेदा शङ्कादिलक्षणा वा तस्यां समितिरेषणा-समितिः, उक्तं च—एषणासमितिर्नाम गोचरगतेन मुनिना सम्यगुपयुक्तेन नवकोटीपरिशुद्धं ग्राह्यम् ( ) इति, तथा आदानभाण्डमात्रनिक्षेपणासमितिः भाण्डमात्रे आदान-निक्षेपविषया सुन्दरचेष्टेत्यर्थः, इह चाप्रत्युपेक्षिता-प्रमार्जिताद्याः सप्त भङ्गाः पूर्वोक्ता भवन्तीति, तथा उच्चार-प्रश्रवण-खेल-सिंघान-जल्लानां पारिष्ठापनिका त्यागस्तत्र समितिर्या सा तथेति, तत्रोच्चारः पुरीषम्, प्रश्रवणं मूत्रम्, खेलः श्लेष्मा, जल्लो मलः, सिंघानो नासिकोद्भवः श्लेष्मा, अत्रापि त एव सप्त भङ्गा इति।
बोलना भाषा है। उसकी समिति भाषा समिति है। तत्त्वार्थ भाष्य के अनुसार हितकर, परिमित और असंदिग्ध भाषण भाषासमिति है। एषण एषणा है। एषणा गवेषणा, ग्रहणैषणा और ग्रासैषणा भेदवाली है। अथवा शंका आदि लक्षणवाली है। उसकी समिति एषणा समिति है। कहा भी है—गोचरी के लिए गए हुए, सम्यक् उपयुक्त मुनि के द्वारा नौ कोटि परिशुद्ध भिक्षा ग्रहण करना एषणा समिति है। आदान भाण्डमात्र-निक्षेपणासमिति—भण्ड, उपकरण, मात्रक से आदान-निक्षेप विषयक सुंदर चेष्टा आदान- भाण्डमात्रनिक्षेपणा समिति है। इसके अप्रत्युपेक्षित, अप्रमार्जित आदि सात भंग पूर्वोक्त हैं। उच्चार-प्रश्रवण- खेल-सिंघाण की परिष्ठापना की समिति उच्चार परिष्ठापनिका समिति है। उच्चार—मल, प्रश्रवण—मूत्र, खेल—श्लेष्म, जल्ल—मैल, सिंघाण—नासिका का मैल यहां ये सात विकल्प हैं।
सू. 204-208. पंचविधा ..... सिद्धा।
(टी.) समितिप्ररूपणं च जीवरक्षार्थमिति जीवस्वरूपप्रतिपादनाय सूत्राष्टकमाह—पंचेविहेत्यादि स्फुटार्थम्, नवरं संसारसमापन्ना भववर्त्तिनः। विप्रजहत् परित्यजन्। सर्वजीवाः संसारि-सिद्धाः। अकषायिणः उपशान्तमोहादयः।
समिति की प्ररूपणा जीवों की रक्षा हेतु है। अतः जीव स्वरूप के प्रतिपादनार्थ आठ सूत्र कहे हैं—'पंचविधा' आदि स्पष्टार्थ है। संसार समापन्न अर्थात् भववर्ती—संसारी। विप्रजहत अर्थात् छोड़ते हुए। सर्व जीव—सिद्ध और संसारी। अकषायिण—उपशांत मोह आदि।
सू. 209. अह भंते!....पण्णत्ते।
टी.) जीवाधिकाराद्वनस्पतिजीवानाश्रित्य पञ्च-स्थानकमाह—अहेत्यादि, त्रिस्थानकवद् व्याख्येयम्, नवरं कला वट्टचणगा, मसूरा चणइयाओ, तिल-मुग्ग-मासा प्रतीताः, निप्फावा वल्लाः, कुलत्था चवलगसरिसा चिप्पिडया भवन्ति, आलिसंदया चवलया, सतीणा तुवरी, पलिमंथा कालचणगा इति।
जीवाधिकार1 से वनस्पति जीवों की अपेक्षा पांच स्थान कहते हैं—'अह' इत्यादि। यह तीसरे स्थान की भांति व्याख्येय है। कल—मटर, मसूर, तिल, मूंग, उड़द प्रतीत हैं। निष्फाव अर्थात् सेम (वाल) कुलथी, चंवला जैसा, आलिसंदया—चंवला, सतीणा—तुअर, पलिमंथ—काले चने आदि।
सू. 210-213. पंच संवच्छरा....जाण।
(टी.) अनन्तरं संवत्सरप्रमाणेन योनिव्यतिक्रम उक्तः, अधुना स एव संवत्सरश्चिन्त्यते इति, पंच संवच्छरे-त्यादिसूत्रचतुष्टयम्, तत्र नक्खत्तसंवच्छरे त्ति, इह चन्द्रस्य नक्षत्रमण्डलभोगकालो नक्षत्रमासः, स च सप्तविंशतिः दिनानि एकविंशतिः सप्तषष्टिभागा दिवसस्येति 27 21/67। एवंविधद्वादशमासो नक्षत्रसंवत्सरः 1, स चायम्—त्रीणि शतान्यह्नां सप्तविंशत्युत्तराणि एकपञ्चाशच्च सप्तषष्टिभागा इति 327 51/67। पञ्चसंवत्सरात्मकं युगं तदेकदेशभूतो वक्ष्यमाणलक्षणश्चन्द्रादिर्युगसंवत्सरः 2, प्रमाणं परिमाणं दिवसादीनां तेनोपलक्षितो वक्ष्यमाण एवं नक्षत्रसंवत्सरादिः प्रमाणसंवत्सरः 3, स एव लक्षणानां वक्ष्यमाणस्वरूपाणां प्रधानतया लक्षणसंवत्सरः 4, यावता कालेन शनैश्चरो नक्षत्रमेकमथवा द्वादशापि राशीन् भुङ्क्ते स शनैश्चरसंवत्सर इति, यतश्चन्द्रप्रज्ञप्तिसूत्रम्—सनिच्छरसंवच्छरे अट्ठावीसविहे पन्नत्ते अभीई सवणे जाव उत्तरासाढा, जं वा सनिच्छरे महग्गहे तीसाए संवच्छरेहिं सव्वं नक्खत्तमंडलं समाणेइ (चन्द्र. 10/20/58)।
अनन्तर सूत्र में वर्ष प्रमाण से योनि व्यतिक्रम कहा गया। संप्रति संवत्सर का चिंतन करते हैं। पांच संवत्सर आदि चार सूत्र हैं। नक्षत्र संवत्सर—चंद्र नक्षत्र मंडल का भोगकाल नक्षत्रमास है। इसमें 27 दिन तथा दिन का 21/67 वां भाग है।2 इस प्रकार बारहमास का एक संवत्सर होता है। वह इस प्रकार है—27 21/67×12=327 51/67 दिन। पांच वर्ष का एक युग संवत्सर होता है। उसका एक देशभूत वक्ष्यमाण लक्षणवाला चंद्रादि युगसंवत्सर है। प्रमाण संवत्सर—दिवस आदि के परिमाण से उपलक्षित नक्षत्र आदि संवत्सर प्रमाण संवत्सर है। लक्षण संवत्सर—वक्ष्यमाण नक्षत्र आदि संवत्सर लक्षण संवत्सर है। शनिश्चर संवत्सर—जितने समय में शनिश्चर एक नक्षत्र अथवा बारह राशियों का भोग करता है, उतने काल परिमाण को शनिश्चर संवत्सर कहा जाता है। क्योंकि चंद्रप्रज्ञप्ति में कहा है—नक्षत्रों के आधार पर शनिश्चर संवत्सर अठाईस प्रकार का होता है—अभिजित्, श्रवण से उत्तराषाढ़ा तक। शनिश्चर महाग्रह तीस वर्षों में संपूर्ण नक्षत्र मंडल का भोग करता है।
युगसंवत्सरः पञ्चविधः, तद्यथा—चंदे त्ति एकोन-त्रिंशद्दिनानि द्वात्रिंशच्च द्विषष्टिभागा दिवसस्येत्येवंप्रमाणः 29 32/62, कृष्णप्रतिपदारब्धः पूर्णमासीनिष्ठितश्चन्द्रमासः, तेन मासेन द्वादशमास-परिमाणश्चन्द्रसंवत्सरः, तस्य च प्रमाणमिदम्—त्रीणि शतान्यह्नां चतुःपञ्चाशदुत्तराणि द्वादश च द्विषष्टिभागाः 354 12/62, एवं द्वितीय-चतुर्थावपि चन्द्रसंवत्सरौ, अभिवड्ढिए त्ति एकत्रिंशद्दिनानि एकविंशत्युत्तरशतं चतुर्विंशत्युत्तरशतभागानामभिवर्द्धित-मासः 31 121/124, एवंविधेन मासेन द्वादशमासप्रमाणोऽभि-वर्द्धित-संवत्सरः, स च प्रमाणेन त्रीणि शतान्यह्नां त्र्यशीत्यधिकानि चतुश्चत्वारिंशच्च द्विषष्टिभागाः 383 44/62 इत्येवं पञ्चमोऽपि, एभिश्चान्द्रादिभिः पञ्चभिः संवत्सरैरेकं युगं भवति, तेषां च पञ्चानां संवत्सराणां मध्ये अभिवर्द्धिताख्ये संवत्सरे अधिकमासकः पततीति।
युग संवत्सर के पांच प्रकार हैं, यथा—कृष्ण प्रतिपदा से पूर्णमासी तक का चंद्रमाह 29 32/62 दिन प्रमाण है। उस प्रमाण से द्वादशमाह (29 32/62×12) का चंद्र संवत्सर है। इसका प्रमाण इस प्रकार है—354 12/62 दिन। इसी प्रकार दूसरा एवं चौथा दोनों ही चंद्रसंवत्सर है। अभिवर्धित संवत्सर में 31 दिन और 121/124 दिन का एक अभिवर्धित मास होता है। इस प्रकार के मास से द्वादश मास प्रमाण 31 121/124×12=383 44/62 दिन का एक अभिवर्धित संवत्सर होता है। इसी प्रकार पंचम संवत्सर भी है। इन पांच चंद्र संवत्सरों (अभिवर्धित सह) से एक युग होता है। इन पांच संवत्सरों के मध्य अभिवर्धित नामक संवत्सर में अधिक मास होता है।
प्रमाणसंवत्सरः पञ्चविधः, तत्र नक्षत्र इति नक्षत्र-संवत्सरः, स च उक्तलक्षणः, केवलं तत्र नक्षत्रमण्डलस्य चन्द्रभोगमात्रं विवक्षितमिह तु दिन-दिनभागादि-प्रमाणमिति, तथा चन्द्राभिवर्द्धितावप्युक्त-लक्षणावेव किन्तु तत्र युगावयवतामात्रमिह तु प्रमाणमिति विशेषः।
प्रमाण संवत्सर के पांच प्रकार हैं। नक्षत्र अर्थात् नक्षत्र संवत्सर। वह उक्त लक्षणों वाला है। यहां केवल नक्षत्र मंडल का चंद्र का भोग मात्र विवक्षित है। दिन या दिन भाग आदि प्रमाण यहां विवक्षित नहीं है। चंद्र और अभिवर्धित संवत्सर भी उक्त लक्षण वाले ही हैं। किंतु यहां युग संवत्सर का अवयवता मात्र प्रमाण विशेष है।
उऊ इति ॠतुसंवरत्सरः, त्रिंशदहोरात्र-प्रमाणैर्द्वादशभिः ॠतुमासैः सावनमासकर्म्म-मासपर्यायैर्निष्पन्नः षष्ट्यधिकाहोरात्र-शतत्रयमान इति 360, आइच्चे त्ति आदित्यसंवत्सरः, स च त्रिंशद्दिनान्यर्द्धं चेति, एवंविधमासद्वादशकनिष्पन्नः षट्षष्ट्यधिकाहोरात्र-शतत्रयमान इति 366।
उऊ' का अर्थ है—ॠतु संवत्सर। तीस दिन-रात (अहोरात्र) के प्रमाण से बारह ॠतुमास—सावन से आषाढ़ माह तक 360 अहोरात्र प्रमाण है। 'आइच्चे' का अर्थ है आदित्य संवत्सर। इसमें प्रत्येक माह साढ़े तीस अहोरात्र का होता है। इस प्रकार इसमें 366 अहोरात्र हैं।
अयमेवानन्तरोक्तो नक्षत्रादिसंवत्सरो लक्षणप्रधानतया लक्षणसंवत्सर इति। तत्र नक्षत्रमाह—समगं गाहा, समकं समतया नक्षत्राणि कृत्तिकादीनि योगं कार्त्तिकपौर्णमास्यादितिथ्या सह सम्बन्धनं योजयन्ति कुर्वन्ति, इदमुक्तं भवति—यानि नक्षत्राणि यासु तिथिषूत्सर्गतो भवन्ति, यथा कार्त्तिक्यां कृत्तिकाः, तानि तास्वेव यत्र भवन्ति, यथोक्तम्—
अनन्तर उक्त नक्षत्र आदि संवत्सर लक्षणों की प्रधानता से लक्षण संवत्सर है। नक्षत्र को कहते हैं—गाथा-समगं....जिसमें कृतिका आदि नक्षत्र अपनी तिथि का अतिवर्तन न करते हुए कार्तिक पूर्णमासी आदि तिथियों के साथ योग करते हैं। इसका तात्पर्य है उत्सर्गतः जो नक्षत्र जिस तिथि में होता है, जैसे कार्तिक में कृतिका। वे नक्षत्र उन्हीं तिथियों में होते हैं जैसे कहा है—
जेट्ठो वच्चइ मूलेण सावणो धणिट्ठाहिं।
अद्दासु य मग्गसिरो सेसा नक्खत्तनामिया मासा।।
( )
मूल नक्षत्र में ज्येष्ठ, घनिष्ठा में सावन तथा आर्द्रा में मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा होती है। शेष महीने अपने-अपने नक्षत्र के नाम के हैं। यथा—चित्रा—चैत, विशाखा—वैशाख आदि।
तथा यत्र समतयैव ॠतवः परिणमन्ति, न विषमतया, कार्त्तिक्या अनन्तरं हेमन्तर्त्तुः पौष्या अनन्तरं शिशिरर्त्तुरित्येवमवतरन्तीति भावः, यश्च न नैव अतीव उष्णं घर्मो यत्र सोऽत्युष्णः, न नैवाऽतिशीतः अतिहिमः, बहूदकं यत्र स बहूदकः, स च भवति लक्षणतो नक्षत्र इति, नक्षत्रचारलक्षणलक्षितत्वान्नक्षत्रसंवत्सर इति, अस्यां च गाथायां पञ्चमाष्टमावंशकौ पञ्चकलावितीयं विचित्रेति छंदोविद्भिरुपदिश्यते, पबहुला विचित्त त्ति गाथालक्षणात् पत्ति पंचकलो गण इति।
जहां ॠतुएं समान रूप से परिणत होती हैं, विषमता से नहीं अर्थात् कार्तिक के अनन्तर हेमंत ॠतु, पौष के अनन्तर शिशिर ॠतु होती है। जहां न अति गर्मी होती है, न अति सर्दी होती है। जिसमें पानी अधिक गिरता है वह लक्षणतः नक्षत्रमास है। नक्षत्र की गति के लक्षण से उपलक्षित होने से वह नक्षत्र संवत्सर है। (इस गाथा में.... 'प' बहुल विचित्र गाथा है, इस दृष्टि से यह पंचकल गण है।)
ससि गाहा ससि त्ति विभक्तिलोपात् शशिना चन्द्रेण सकलपौर्णमासीं समस्तराकां यः संवत्सर इति गम्यते अथवा यत्र शशी सकलां पौर्णमासीं योजयति आत्मना सम्बन्धयति। तथा विषमचारीणि यथास्वतिथिष्ववर्त्तीनि नक्षत्राणि यत्र स विषमचारिनक्षत्रः, तथा कटुकोऽतिशीतोष्णसद्भावात् बहूदकश्च, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, तमेवंविधमाहुर्लक्षणतो ब्रुवते तद्विदः संवत्सरं चन्द्रं चन्द्रचारलक्षणलक्षितत्वादिति। विसमं गाहा, विषमं वैषम्येन प्रवालं पल्लवाङ्कुरः तद्विद्यते येषां ते प्रवालिनो वृक्षा इति गम्यते, परिणमन्ति प्रवालवत्तालक्षणया अवस्थया जायन्ते, अथवा प्रवालिनो वृक्षाः परिणमन्ति अङ्कुरोद्भेदाद्यवस्थां यान्ति, तथा अनृतुषु अस्वकालं ददति प्रयच्छन्ति पुष्पफलम्, यथा चैत्रादिषु कुसुमादिदायिनोऽपि स्वरूपेण चूताः माघादिषु पुष्पादि यच्छन्तीति, तथा वर्षं वृष्टिं मेघो न सम्यग् वर्षति यत्रेति गम्यते, तमाहुर्लक्षणतः संवत्सरं कार्मणम्, यस्य ॠतुसंवत्सरः सावनसंवत्सरश्चेति पर्यायौ।
'शशि' शब्द में विभक्ति लोप है। जिस संवत्सर में चंद्र के द्वारा सभी पूर्णिमाओं का स्पर्श होता है, वह चंद्र संवत्सर है। अथवा जिस संवत्सर में चंद्रमा समस्त पूर्णमासी से संबंध करता है। विषमचारी—जहां नक्षत्र अपनी तिथियों का अतिवर्तन करते हैं वे विषमचारी नक्षत्र हैं। जो कटुक—अति सर्दी व अति गर्मी के कारण भंयकर होता है और जिसमें 'बहूदक' (पानी अधिक गिरता है।) यहां बहूदक में दीर्घता प्राकृत के कारण है। इस प्रकार चंद्र के लक्षण से लक्षित होने से इसे चंद्र संवत्सर कहते हैं। गाथा—विसमं—जिसमें पल्लव, अंकुर विषम रूप से होते हैं, वह प्रवालिन वृक्ष है अर्थात् जिसमें प्रवालांकुर (असमय में) उत्पन्न होते हैं। ॠतु बिना ही वृक्ष फूल-फल देते हैं। जैसे—आम्र वृक्ष चैत्र आदि में फूल देते हैं किन्तु वैषम्य के कारण माघ में ही दे देते हैं। मेघ जब सम्यक् प्रकार से नहीं बरसता है उसे लक्षणतः कर्म संवत्सर कहते हैं। ॠतु संवत्सर और सावन संवत्सर इसके पर्याय हैं।
पुढवि गाहा, यत्र त्विति गम्यते, तथा च यत्र तु संवत्सरे पृथिव्युदकयो रसं माधुर्य-स्निग्धतालक्षणं पुष्पफलानां च ददात्यादित्यः तथास्वभावत्वात्, तथाविधोदकाभावेऽपीति भावः अत एवाल्पेनापि वर्षेण सम्यक् यथाभिमतं निष्पद्यते सस्यं शाल्यादिधान्यं स लक्षणत आदित्यसंवत्सर उच्यत इति शेष इति।
पुढवि' गाथा से ऐसा गम्य है कि जिस संवत्सर में वर्षा अल्प होने पर भी पृथ्वी और जल फूलों-फलों को स्निग्ध और मधुर रस प्रदान करता है। अल्प वर्षा होने पर भी शालि आदि धान्य की फसल अच्छी होती है। वह लक्षणतः आदित्य संवत्सर कहा जाता है।
आइच्च गाहा, आदित्यतेजसा तप्ताः पृथिव्यादिता-पेऽप्युपचारात् क्षणादयस्तप्ता इति मन्तव्यम्, तत्र क्षणो मुहूर्त्तः, लवः एकोनपञ्चाशदुच्छ्वासप्रमाणः, दिवसः अहोरात्रः, ॠतुः मासद्वयप्रमाणः, परिणमन्ति अतिक्रामन्ति यत्रेति गम्यते, यश्च पूरयति वायूत्खातरेणुभिः स्थलानि भूमिप्रदेशविशेषान् तमाहुराचार्या लक्षणतः संवत्सरमभि-वर्द्धितं जाणे त्ति त्वमपि शिष्य! तं तथैव जानीहीति। संवत्सरव्याख्यानमिदं तत्त्वार्थटीकाद्यनुसारेण प्रायो लिखितमिति।
आइच्च' गाथा—जिस संवत्सर में पृथ्वी आदि सूर्य के तेज से (उपचार से क्षण, दिवस आदि) तप्त होते हैं। क्षण—मुहूर्त्त, लव—उनपचास उच्छ्वास प्रमाणकाल, दिवस—अहोरात्र, ॠतु—मासद्वय प्रमाण अतिक्रमण करते हैं। जहां स्थान आंधियों से धूल से भर जाते हैं। आचार्य लक्षणतः उसे अभिवर्धित संवत्सर कहते हैं। हे शिष्य! तुम भी वैसे ही जानो। इस प्रकार संवत्सर की यह व्याख्या प्रायः तत्त्वार्थ टीका के अनुसार लिखी गई है।
सू. 214. पंचविधे.....पण्णत्ते।
(टी.) अनन्तरं संवत्सर उक्तः, स च कालः, कालात्यये च शरीरिणां शरीरान्निर्गमो भवतीत्यस्तन्मार्गं निरूपयन्नाह—पंचविहेत्यादि व्यक्तम्, किन्तु निर्याणं मरणकाले शरीरिणः शरीरान्निर्गमः, तस्य मार्गो निर्याणमार्गः पादादिकः, तत्र पाएहिं ति पादाभ्यां मार्गभूताभ्यां करणताऽऽपन्नाभ्यां जीवः शरीरान्निर्यातीति शेषः, एवम् ऊरुभ्यामित्यादावपि।
अनंतर सूत्र में संवत्सर कहा गया, वह काल है। कालात्यय होने पर जीवों का शरीर से निर्गम होता है। अतः निर्याणमार्ग का निरूपण करते हुए कहते हैं—'पंचविधे' इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। किन्तु निर्याण—मरणकाल में प्राणी का शरीर से निर्गम—पैर आदि से निर्याण मार्ग है। पैरों से निर्याण करते हुए जीव शरीर से निकलता है। इसी प्रकार शेष है। ऊरु—घुटने के ऊपर के भाग आदि से भी (जीव निकलता है।)
अथ क्रमेणास्य निर्याणमार्गस्य फलमाह—पादाभ्यां शरीरान्निर्यान् जीवो निरयंगामि त्ति प्राकृतत्वादनुस्वार इति, निरयगामी भवति, एवमन्यत्रापि, नवरं सर्वाणि च तान्यङ्गानि च सर्वाङ्गानि तैर्निर्यान्, सिद्धिगतिः पर्यवसानं संसरणपर्यन्तो यस्य स सिद्धिगतिपर्यवसानः प्रज्ञप्त इति।
अब क्रमशः निर्याण मार्ग का फल कहते हैं—पैरों से निर्याण करनेवाला जीव नरकगामी होता है। यहां अनुस्वार प्राकृत के कारण है। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। सभी अंग सर्वांग है। उन सबसे निर्याण करनेवाला जीव सिद्धिगति में पर्यवसित होता है।
सू. 215,216. पंचविहे....सामण्णाणंतरिए।
(टी.) निर्याणं चायुष्कच्छेदने भवतीति छेदनं प्ररूपयन्नाह—पंचविहेत्यादि कण्ठ्यम्, केवलम् उप्प त्ति उत्पादो देवत्वादिपर्यायान्तरस्य, तेन छेदो जीवादिद्रव्यस्य विभाग उत्पादच्छेदनम्, तथा विय त्ति व्ययो विगमो मानुषत्वादिपर्यायस्य, तेन छेदनं जीवादेरेवेति व्ययच्छेदनम्, तथा बन्धनस्य जीवापेक्षया कर्म्मणः स्कन्धापेक्षया तु सम्बन्धस्य छेदनं विनशनं बन्धनच्छेदनमिति, तथा तस्यैव प्रदेशतो निर्विभागावयवतो बुद्ध्या छेदनं विभजनं प्रदेशच्छेदनम्, तथा जीवादेरेव द्रव्यस्य द्विधा करणं द्विधाकारः, स एव छेदनं द्विधाकारच्छेदनम्, उपलक्षणं चैतत् त्रिधाकारादीनाम्, अनेन च देशतः छेदनमुक्तम्, अथवोत्पादस्य उत्पत्तेः छेदनं विरहो यथा नरकगतौ द्वादश मुहूर्त्ताः, व्ययच्छेदनम् उद्वर्त्तनाविरहः, सोऽप्येवम्, बन्धनविरहो यथोपशान्तमोहस्य सप्तविधकर्म्म-बन्धनापेक्षया, प्रदेशच्छेदनं प्रदेशविरहो यथा विसंयोजितानामनन्तानुबन्ध्यादिकर्मप्रदेशानाम्, तथा द्वे धारे यस्य तद् द्विधारं तच्च तच्छेदनं च द्विधारच्छेदनमुप-लक्षणत्वादस्यैकधाराद्यपि दृश्यम्, तच्च क्षुर-खड्ग-चक्रादि, एतच्च छेदनशब्दसामान्यादिहोपात्तमिति, प्रदेशच्छेदनस्थाने क्वचित् पंथच्छेयणे त्ति पठ्यते, तत्र पथिच्छेदनं मार्गच्छेदनं मार्गातिक्रमणमित्यर्थः।
निर्याण आयुष्य का छेदन होने पर होता है। अतः छेदन (विभाग) की प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि'। ये स्पष्ट हैं। 'उप्प' का अर्थ है उत्पाद। देवत्व आदि पर्यायान्तर का उत्पाद। उसका छेद—जीव आदि द्रव्य का विभाग उत्पादच्छेदन है। 'विय' अर्थ है व्यय। मनुष्यत्व आदि पर्याय। उसका जीव आदि की भांति व्यय—व्यवच्छेदन है। बंधन जीव की अपेक्षा कर्मबंध और स्कंध की अपेक्षा संबंध का विच्छेद बंधनच्छेद है। प्रदेशतः अविभागी अवयववान् पदार्थ का बुद्धि से विभाग करना प्रदेशच्छेद है। तथा जीव की भांति द्रव्य के दो भाग करना द्विधाकारच्छेदन है। यह त्रिधाकार आदि का उपलक्षण है। इसे देशतः कहा गया। इसकी व्याख्या इस प्रकार भी हो सकती है। उत्पाद—उत्पत्ति का छेदन—विरह। जैसे नरकगति में बारह मुहूर्त्त का विरहकाल है। व्यवच्छेदन—उद्वर्तना विरह—वह भी इस प्रकार है। बंधन विरह—जैसे उपशांत मोह के सात कर्मों के बंध की अपेक्षा। प्रदेशच्छेदन—विसंयोजित अनंतानुबंधी आदि कर्म प्रदेशों का प्रदेश विरह। जिसके दो धार हैं उसका द्विधार छेदन है। उपलक्षण से इसका एक धार से भी छेदन होता है जैसे—क्षुर, खड्ग, चक्र आदि। ये छेदन शब्द सामान्य से यहां ग्रहण किए गए हैं। प्रदेशच्छेदन शब्द के स्थान पर कहीं पंथच्छेदन भी मिलता है। पथिच्छेदन का अर्थ है मार्गच्छेदन अथवा मार्गातिक्रमण।
छेदनस्य च विपर्यय आनन्तर्यमिति तदाह—पंचविहे त्यादि, आनन्तर्यं सातत्यमच्छेदनमविरहः इत्यर्थः, तत्रोत्पादस्य यथा निरयगतौ जीवानामुत्कर्षतः असङ्ख्येयाः समयाः, एवं व्ययस्यापि, प्रदेशानां समयानां च तत् प्रतीतमेव, अविवक्षितोत्पाद-व्ययादिविशेषण-मानन्तर्यमात्रं सामान्यानन्तर्यम्, श्रामण्यस्य वा आकर्षविरहेणानन्तर्यं श्रामण्यानन्तर्यमिति बहुजीवापेक्षया वा श्रामण्यप्रतिपत्त्यानन्तर्यम्, तच्चाष्टौ समया इति।
आनंतर्य छेदन का विपर्यय है। अतः उसे कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि'। आनंतर्य का अर्थ है—सातत्य, अच्छेदन, अविरह आदि। उत्पादनांतर्य—जैसे नरकगति में उत्कृष्टतः असंख्येय समय तक उत्पन्न होता है। ऐसे ही असंख्येय समय तक व्यय भी होता है। प्रदेशानंतर्य एवं समयानंतर्य प्रतीत ही हैं। जिसमें उत्पाद, व्यय आदि की विवक्षा न हो वह सामान्यानंतर्य है अथवा आकर्ष में विरह से श्रामण्य का आनंतर्य श्रामण्यानंतर्य है। अथवा बहुत जीवों की अपेक्षा श्रामण्य की प्राप्ति की सततता आठ समय की है।
217. पंचविधे....सासयाणंतए।
(टी.) अनन्तरसूत्रे समयप्रदेशनामानन्तर्यमुक्तम्, ते चानन्ता इत्यनन्तकमेव प्ररूपयन्नाह—पंचविहेत्यादि सूत्रद्वयं प्रतीतार्थम्, नवरं नाम्ना अनन्तकं नामानन्तकम् अनन्तकमिति यस्य नाम, यथा समयभाषया वस्त्रमिति, स्थापनैव स्थापनया वा अनन्तकं स्थापनानन्तकम् अनन्तकमिति कल्पनयाऽक्षादिन्यासः, ज्ञशरीरादि-व्यतिरिक्तं द्रव्याणामण्वादीनां गणनीयानामनन्तकं द्रव्यानन्तकम्, गणना सङ्ख्यानम्, तल्लक्षणमनन्त-कमविवक्षिताण्वादिसङ्ख्येय विषयसङ्ख्याविशेषो गणनानन्तकम्, प्रदेशानां सङ्ख्येयानामनन्तकं प्रदेशानन्तकमिति।
अनंतर सूत्र में समय, प्रदेश आदि का आनंतर्य कहा। वे समय, प्रदेश अनंत हैं। अतः अनंतक की प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—'पंचविहे' इत्यादि। ये दोनों सूत्र प्रतीतार्थ हैं, नाम से अब तक नाम्नानंतक है। जिसका नाम अनन्तक है। जैसे सिद्धांत की भाषा में वस्त्र। स्थापना ही अथवा स्थापना से अनन्तक स्थापनानंतक है। यहां अनन्तक का अर्थ है—कल्पना से अक्ष आदि का न्यास। ज्ञ शरीर आदि व्यतिरिक्त अणु आदि गणनीय द्रव्यों का अनंतक द्रव्यानंतक है। संख्येय प्रदेशों का अनंतक प्रदेशानंतक है।
एकतः एकेनांशेनायामलक्षणेनाऽनन्तकमेकतोऽनन्तकम् एकश्रेणीकं क्षेत्रम्, द्विधा आयाम-विस्ताराभ्यामनन्तकं द्विधानन्तकं प्रतरक्षेत्रम्, क्षेत्रस्य यो रुचकापेक्षया पूर्वाद्यन्यतरदिग्लक्षणो देशस्तस्य विस्तारो विष्कम्भस्तस्य प्रदेशापेक्षया अनन्तकं देशविस्तारानन्तकम्, सर्वाकाशस्य तु चतुर्थम्, शाश्वतं च तदनन्तकं च शाश्वतानन्तकम् अनाद्यपर्यवसितं यज्जीवादिद्रव्यमनन्तसमयस्थितिक-त्वादिति।
एकतः (अनंतक) आयाम लक्षण एक अंश से अनंतक एकतः अनंतक एक श्रेणी के क्षेत्र हैं। द्विधा—आयाम और विस्तार से (उभयतः) अनंत द्विधानंतक प्रतर क्षेत्र हैं। क्षेत्र का जो रुचक प्रदेश की अपेक्षा पूर्व आदि अन्यतर दिशा लक्षण देश है और उसके विस्तार की अपेक्षा देशविस्तारानंतक है। चतुर्थ विकल्प सर्व आकाश सर्वविस्तारानंतक है। शाश्वत और अनंतक शाश्वतानंतक है। इसमें अनन्त समय की स्थितिवाले अनादि-अपर्यवसित जीव आदि द्रव्य हैं।
सू. 218,219. पंचविहे...केवलणाणावरणिज्जे।
(टी.) एवंभूतार्थपरिच्छेदो ज्ञानाद्भवतीति ज्ञानस्वरूपनिरूपणायाह—पंचविहेत्यादि, पञ्चेति पञ्चसङ्ख्या विधाः भेदा यस्य तत् पञ्चविधम्, ज्ञातिर्ज्ञानमिति भावसाधनः, संविदित्यर्थः, ज्ञायते वाऽनेनास्माद्वेति ज्ञानं तदावरणस्य क्षयः क्षयोपशमो वा, ज्ञायते वाऽस्मिन्निति ज्ञानम् आत्मा तदावरणक्षय-क्षयोपशमपरिणामयुक्तः, जानातीति वा ज्ञानं तदेव, स्वविषयग्रहणारूपत्वादिति, प्रज्ञप्तं प्ररूपितमर्थतस्तीर्थकरैः, सूत्रतो गणधरैः, उक्तं च—
ऐसे (शाश्वत आदि) पदार्थों का परिच्छेद ज्ञान से होता है। अतः ज्ञान के स्वरूप का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि'। पंच का अर्थ है पांच संख्या, जिसके पांच भेद हैं वह पंचविध है। जो जानता है वह ज्ञान भाव साधन है। अथवा जिसके द्वारा या जिससे जाना जाता है वह ज्ञान है। यह उस आवरण (ज्ञानावरण कर्म) के क्षय या क्षयोपशम से है। अथवा जिसमें जानते हैं वह ज्ञान है। यह तदावरण क्षय-क्षयोपशमयुक्त आत्मा है। जो जानता है वह स्वविषय ग्रहण रूप होने से ज्ञान है। प्रज्ञप्त—कहा है। यह अर्थतः तीर्थंकरों ने तथा सूत्रतः गणधरों ने प्ररूपित किया है। कहा भी है—
अत्थं भासति अरहा सुत्तं गंथंति गणधरा णिउणं।
सासणस्स हितट्ठाए, ततो सुत्तं पवत्तती।।
(आवनि 92, विभा. 1116)
तीर्थंकर अर्थ का प्रज्ञापन करते हैं। गणधर सूक्ष्म अर्थ के प्रज्ञापक होते हैं। वे अर्थ बहुल सूत्रों की रचना करते हैं। तब शासन हित के लिए सूत्र प्रवृत्त होता है।
अथवा प्राज्ञात् तीर्थकरात् प्राज्ञैर्वा प्रज्ञया वा आप्तं प्राप्तमात्तं वा प्राज्ञाप्तं प्रज्ञाप्तं प्राज्ञात्तं प्रज्ञात्तं वा तद्यथा—अर्थाभिमुखोऽविपर्ययरूपत्वान्नियतोऽसंशयरूपत्वाद् बोधः संवेदनमभिनिबोधः, स एव स्वार्थिकप्रत्ययो-पादानादाभिनिबोधिकम्, अभिनिबोधे वा भवं तेन वा निर्वृत्तं तन्मयं तत्प्रयोजनं वेत्याभिनिबोधिकम्, अभिनिबुध्यते वा तत् कर्म्मभूतमित्याभिनिबोधिकम् अवग्रहादिरूपं मति-ज्ञानमेव, तस्य स्वसंविदितरूपत्वात्, भेदोपचारादित्यर्थः, अभिनिबुध्यते वा अनेनास्मादस्मिन् वेत्याभिनिबोधिकं तदावरणकर्म्मक्षयोपशम इति भावार्थः, आत्मैव वा अभिनिबोधोपयोगपरिणामानन्यत्वाद-भिनिबुध्यत इत्यादि-निबोधिकम्, तच्च तज्झानं चेत्याभिनिबोधिक-ज्ञानमिति, आह च—
अथवा प्राज्ञ तीर्थंकरों से अथवा मनीषियों के द्वारा प्रज्ञा से प्राप्त प्राज्ञाप्त, प्रज्ञाप्त, प्राज्ञात्त अथवा प्रज्ञात्त है। जैसे अविपर्यय रूप होने से अर्थाभिमुख, असंशय रूप होने से नियत बोध अभिनिबोध है। स्वार्थ में इक प्रत्यय के योग से वही आभिनिबोधिक है। जिसके होने पर अथवा जिससे होनेवाला तन्मय अथवा तत् प्रयोजनयुक्त आभिनिबोधिक ज्ञान है। यह अवग्रह आदि रूप मतिज्ञान ही है। क्योंकि भेदोपचार से वह स्वसंविदि रूप होता है। यहां वृत्तिकार ने करण कारक—अनेन, अपादानकारक—अस्माद् व अधिकरणकारक—अस्मिन् से आभिनिबोधिक ज्ञान है का अर्थ विशेष रूप से स्पष्ट किया है। जिस क्षयोपशम के द्वारा अभिमुखता पूर्वक निश्चित जाना जाता है। अथवा जिस क्षयोपशम के होने पर जाना जाता है वह आभिनिबोधिक है। अथवा आत्मा ही अभिनिबोध/ उपयोग परिणाम से अनन्य है, अतः जो अभिमुखतापूर्वक निश्चित जानता है वह आभिनिबोधिक है और वह ज्ञान आभिनिबोधिक ज्ञान है। कहा भी है—
अत्थाभिमुहो णियतो बोधो जो सो मतो अभिणिबोधो।
सो चेवाभिणिबोधियमधव जघाजोगमाओज्जं।।
तं तेण ततो तम्मि व सो वाभिणिबुज्झए तओ वा तं।।
(विभा. 80,81)
अर्थ की अभिमुखता से होनेवाला नियत बोध अभिनिबोध कहलाता है। स्वार्थ में इक प्रत्यय का योग होने पर अभिनिबोध से ही आभिनिबोधिक पद निष्पन्न होता है। अथवा यथायोग्य समायोज्य है—अधिकरण, करण आदि जिन अर्थों में घटित हो, वहां उस-उस अर्थ में प्रत्यय की समायोजना की जा सकती है। कर्ता, कर्म, करण, अधिकरण आदि कारकों के द्वारा आभिनिबोधिक ज्ञान को जाना जाता है।
तथा श्रूयत इति श्रुतं शब्द एव, भावश्रुतकारणत्वात् कारणे कार्योपचारादिति भावार्थः, श्रूयते वा अनेनास्मादस्मिन् वेति श्रुतम्, तदावरणकर्म्मक्षयोपशम इत्यर्थः, आत्मैव वा श्रुतोपयोगपरिणामान्यत्वाच्छृणोतीति श्रुतम्, श्रुतं च तज्ज्ञानं च श्रुतज्ञानम्, आह च
जो सुना जाता है वह श्रुत—शब्द ही है। भावश्रुत का कारण होने से कारण में कार्य का उपचार है, यह भावार्थ है। तदावरण कर्म के क्षयोपशम जिसके द्वारा, जिससे अथवा जिसके होने पर सुना जाता है वह श्रुत है। अथवा आत्मा ही श्रुतोपयोग परिणाम से अनन्य होने से सुनता है वह श्रुत है। कहा भी है—
तं तेण ततो तम्मि व सुणेति सो वा सुतं तेणं।।
(विभा. 81)
श्रुत शब्द की व्युत्पत्ति भी इसी प्रकार द्रष्टव्य है— कर्ता कारक—जो सुनता है, वह श्रुतज्ञान है। कर्म कारक—जिस (शब्द) को सुना जाता है वह श्रुतज्ञान है। करण कारक—जिससे (क्षयोपशम से) सुना जाता है, वह श्रुतज्ञान है। अधिकरण कारक—जिस (क्षयोपशम) के होने पर सुना जाता है, वह श्रुतज्ञान है।
तथा अवधीयतेऽनेनास्मादस्मिन् वेत्यवधिः, अवधीयत इत्यधोऽधो विस्तृतं परिच्छिद्यते मर्यादया वेत्यर्थः, स चावधिज्ञानावरणक्षयोपशम एव, तदुपयोगहेतुत्वादिति, अवधानं वा अवधिर्विषयपरिच्छेदनमित्यर्थः, अवधिश्चासौ ज्ञानं चेत्यवधिज्ञानम्, उक्तं च—
जिसके द्वारा अधोविस्तृत अथवा मर्यादा से जाना जाता है, जिससे मर्यादा पूर्वक जानता है अथवा जिसके होने पर मर्यादित ज्ञान होता है वह अवधि है। वह अवधि ज्ञानावरण का क्षयोपशम ही है। क्योंकि वह उसके उपयोग का हेतु है। अवधान ही अवधि विषय का परिच्छेद (ज्ञान) है, वही अवधि ज्ञान है। कहा भी है—
तेणावधीयते तम्मि वावधाणं ततोऽवधी सो य।
मज्जाया जं तीए दव्वाइं परोप्परं मुणति।।
(विभा. 82)
'अव' अव्यय है। इसका अर्थ है—अधो विस्तृत अथवा मर्यादा। अवधिज्ञान के चार निर्वचन हैं—जिसके द्वारा मर्यादापूर्वक ज्ञान किया जाता है वह करणभूत शक्ति अवधिज्ञान है। जिसके (क्षयोपशम के) होने पर मर्यादित ज्ञान होता है वह अवधिज्ञान है। जिस ज्ञान से जीव परस्पर नियमित अर्थात् द्रव्य, क्षेत्र, काल, भाव आदि सीमाओं से युक्त द्रव्य को जानता है, वह अवधिज्ञान है। जो अवधानपूर्वक जाना जाता है वह अवधान ही अवधिज्ञान है। अवधिज्ञान मर्यादापूर्वक अर्थबोध कराता है, अतः उसे उपचार से मर्यादा भी कहा जा सकता है।
तथा परिः सर्वतोभावे, अवनम् अवः, अयनम् वा अयः, आयो वा गमनं वेदनमिति पर्यायाः, परि अवः अयः आयो वा पर्यवः पर्ययः पर्यायो वा, मनसि मनसो वा पर्यवः पर्ययः पर्यायो वा मनःपर्यवो मनःपर्ययो मनःपर्यायो वा, सर्वतस्तत्परिच्छेद इत्यर्थः, स एव ज्ञानं मनःपर्यवज्ञानं मनःपर्ययज्ञानं मनःपर्यायज्ञानं वा, अथवा मनसः पर्यायाः पर्यया पर्यवा वा भेदा धर्मा बाह्यस्त्वालोचनादिप्रकारा इत्यर्थः, तेषु तेषां वा ज्ञानं मनःपर्यायज्ञानं मनःपर्ययज्ञानं मनःपर्यवज्ञानमिति, आह च—
परि का अर्थ है—सर्वतोभाव से, अवनम् अर्थात् अव—ज्ञान, अयन अथवा अय, आय—प्राप्ति अथवा गमन, जानना—अनुभव करना ये इसके पर्याय हैं। परि अव, अय अथवा आय पर्यव, पर्यय अथवा पर्याय है। मन में होनेवाले अथवा मन के पर्यव, पर्यय अथवा पर्याय मनःपर्यव, मनः पर्यय अथवा मनःपर्याय है। इसका अर्थ है सर्वतोभावेन परिच्छेद। वह ज्ञान ही मनःपर्यव—मनःपर्ययज्ञान अथवा मनःपर्याय ज्ञान है। अथवा मन के पर्याय, पर्यय अथवा पर्यव—मन के भेद—धर्म बाह्य वस्तु के आलोचन आदि ज्ञान के प्रकार हैं। उनमें अथवा उनका ज्ञान मनःपर्यायज्ञान, मनःपर्ययज्ञान, मनःपर्यव ज्ञान है। कहा भी है—
पज्जवणं पज्जयणं पज्जायो वा मणम्मि मणसो वा।
तस्य व पज्जायादीण्णाणं मणपज्जवण्णाणं।।
(विभा. 83)
मनः पर्याय का अर्थ है—मन में होनेवाले अथवा मन के पर्यव, पर्यव अथवा पर्याय। मन के उन पर्यायों आदि का ज्ञान मनःपर्यवज्ञान है।
केवलम् असहायं मत्यादिज्ञाननिरपेक्षत्वात् शुद्धं वा आवरणमलकलङ्करहितत्वात् सकलं वा तत्प्रथमतयै-वाशेषतदावरणाभावतः सम्पूर्णोत्पत्तेः असाधारणं वा अनन्यसदृशत्वात् अनन्तं वा ज्ञेयानन्तत्वात् यथावस्थिताशेषभूतभवद्भाविभावस्वभावावभासीति भावना, तच्च तत् ज्ञानं चेति केवलज्ञानम्, उक्तं च—
केवल—एक, मति आदि ज्ञानों से निरपेक्ष होने से असहाय है। आवरण और मल रहित होने से शुद्ध है। सकल—प्रथमतया ही तदावरण के अभाव से जो संपूर्ण (ज्ञेय का ग्राहक) है। असाधारण—अनन्य सदृश (जिसके समान कोई दूसरा नहीं है।) ज्ञेय के अनन्त होने से वह अनन्त है। यथावस्थित संपूर्ण भूत, भावि एवं वर्तमान पदार्थों के स्वभाव का प्रकाशक—ज्ञाता है वह केवलज्ञान है। कहा भी है—
केवलमेगं सुद्धं सकलमसाधारणं अणंतं च।
पायं च णाणसद्दो णामसमाणाधिकरणोऽयं।।
(विभा. 84)
केवलज्ञान में केवल शब्द अनेक अर्थों का वाचक है—एक, शुद्ध, सकल, असाधारण, अनंत। इन विशेषणों से विशिष्ट ज्ञान केवलज्ञान है। 'केवलं च तद् ज्ञानं'—यहां ज्ञान पद के साथ समानाधिकरण समास है। प्रायः ज्ञान शब्द की आभिनिबोधिक, श्रुत आदि नामों के साथ समानाधिकरणता स्वयं समायोज्य है।
प्राय इति मनः पर्यायज्ञाने तत्पुरुषस्यापि दर्शितत्वात्। इह च स्वामि-काल-कारण-विषय-परोक्षत्वसाधर्म्यात् तद्भावे च शेषज्ञानसद्भावादादावेव मतिज्ञान-श्रुतज्ञानयोरु-पन्यास इति, तथाहि—य एव मतिज्ञानस्य स्वामी स एव श्रुतज्ञानस्य, जत्थ मतिनाणं तत्थ सुयनाणं (नन्दीसू. 15) इति वचनात्, तथा यावान् मतिज्ञानस्य स्थिति-कालस्तावानेवेतरस्य, प्रवाहापेक्षया अतीतादिः सर्व एव, अप्रतिपतितैकजीवापेक्षया तु षट्षष्टि-सागरोपमा-ण्यधिकानीति, तथा यथा मतिज्ञानं क्षयोपशमहेतुकं तथा श्रुतज्ञानमपि, यथा च मतिज्ञानमोघतः सर्वद्रव्यादिविषयमेवं श्रुतज्ञानमपि, यथा च मतिज्ञानं परोक्षं एवं श्रुतज्ञानमपि, तथा मतिज्ञानश्रुतज्ञानभावे चावध्यादिभावादिति, आह च—
प्रायः अर्थात् मनःपर्याय ज्ञान में तत्पुरुष समास भी दर्शित है। यहां स्वामी, काल, कारण, विषय और परोक्षत्व के साधर्म्य से तथा उनके होने पर ही शेष अवधि आदि ज्ञान होते हैं। अतः मतिज्ञान और श्रुतज्ञान का आदि में उपन्यास हुआ है। जैसे जो मतिज्ञान का अधिकारी है, वही श्रुतज्ञान का स्वामी है। नंदी सूत्र के अनुसार जहां मतिज्ञान है, वहां श्रुतज्ञान है। दोनों की कालस्थिति भी समान है। जितनी मतिज्ञान की कालस्थिति है, उतनी ही श्रुतज्ञान की है। अतीत आदि प्रवाह की अपेक्षा (अथवा अनेक जीवों की अपेक्षा) सदैव रहते हैं। एक जीव की अपेक्षा 66 सागर से कुछ अधिक हैं। जैसे मतिज्ञान क्षयोपशम हेतुक है, वैसे ही श्रुतज्ञान भी क्षयोपशमक हेतुक है। जैसे ओघतः मतिज्ञान का विषय सर्वद्रव्य है। वैसे ही श्रुतज्ञान का भी है। जैसे मतिज्ञान परोक्ष है। वैसे ही श्रुतज्ञान भी परोक्ष ही है। मतिज्ञान, श्रुतज्ञान के होने पर अवधि आदि ज्ञान होते हैं। कहा भी है—
जं सामि-काल-कारण-विसय-परोक्खत्तणेहिं तुल्लाइं।
तब्भावे सेसाणि तेणाइए मतिसुताइं।।
(विभा. 85)
मतिज्ञान और श्रुतज्ञान—दोनों निम्नोक्त दृष्टियों से तुल्य हैं—स्वामी, काल, कारण, विषय और परोक्षत्व। पांच ज्ञानों में मति और श्रुत को आदि में ग्रहण किया गया है, क्योंकि उनके होने पर ही अवधि आदि शेष ज्ञान होते हैं।
मतिपूर्वकत्वात् श्रुतस्य विशिष्टमत्यंशरूपत्वाद्वा श्रुतस्यादौ मतेरुपन्यास इति, उक्तं च—
श्रुतज्ञान मतिपूर्वक होता है और वह मतिज्ञान का ही विशिष्ट अंश रूप है। अतः श्रुत के पूर्व मति का ग्रहण किया है। कहा भी है—
मतिपुव्वं जेण सुतं तेणादीए मती विसिट्ठो वा।
मतिभेओ चेव सुयं तो मतिसमणंतरं भणितं।।
(विभा. 86)
श्रुतज्ञान मतिपूर्वक होता है। अतः प्रारंभ में मति का ग्रहण किया गया। श्रुतज्ञान मतिपूर्वक होने से मति का विशिष्ट भेद है। अतः मति के अनन्तर श्रुत का प्रतिपादन किया गया है।
तथा काल-विपर्यय-स्वामि-लाभसाधर्म्याद् मतिज्ञान-श्रुतज्ञानानन्तरमवधिज्ञानस्योपन्यासः, तथाहि—
काल, विपर्यय, स्वामी और लाभ के साधर्म्य से मतिज्ञान व श्रुतज्ञान के अनन्तर अवधिज्ञान का ग्रहण किया है। कहा है—
यावानेव मतिज्ञान-श्रुतज्ञानयोः स्थितिकालः प्रवाहा-पेक्षया अप्रतिपतितैकसत्त्वाधारापेक्षया च तावानेवावधि-ज्ञानस्यापि, तथा यथैव मतिज्ञानश्रुतज्ञानयोर्विपर्ययज्ञाने भवतः एवमिदमपि मिथ्यादृष्टेर्विभङ्गज्ञानं भवतीति, तथा य एव तयोः स्वामी स एवास्यापि भवतीति, तथा विभङ्गज्ञानिनस्त्रिदशादेः सम्यग्दर्शनावाप्तौ युगपदेव ज्ञानत्रयलाभसम्भव इति, उक्तं च—
जितना मतिज्ञान और श्रुतज्ञान का स्थितिकाल है प्रवाह की अपेक्षा और अप्रतिपतित एक जीव की अपेक्षा अवधिज्ञान का काल भी उतना ही है। विपर्यय—मिथ्यात्व का उदय होने पर जैसे मतिज्ञान और श्रुतज्ञान (मति अज्ञान-श्रुत अज्ञान) 'होते हैं' वैसे ही मिथ्यादृष्टि के अवधि—विभंग अज्ञान होता है। मतिज्ञान और श्रुतज्ञान का जो स्वामी है, अवधिज्ञान का भी वही होता है। विभंगज्ञानी देव आदि को सम्यक् दर्शन प्राप्त होने पर तीनों ज्ञान का लाभ युगपत् ही होता है। कहा भी है—
काल-विवज्जय-सामित्त-लाभसाधम्मतोवधी तत्तो।
(विभा. 87)
मति और श्रुत के अनन्तर अवधिज्ञान का निरूपण है क्योंकि इनमें (मति, श्रुत और अवधि में) काल, विपर्यय, स्वामित्व और लाभ का साम्य है।
तथा छद्मस्थ-विषय-भावा-ऽध्यक्षत्वसाधर्म्यादवधि-ज्ञानानन्तरं मनःपर्यवज्ञानस्योपन्यासः, तथाहि—यथाऽवधिज्ञानं छद्मस्थस्य भवति एवं मनः पर्यायज्ञानमपि, तथा यथाऽवधिज्ञानं रूपिद्रव्यविषय-मेवमेतदपि, तथा यथाऽवधिज्ञानं क्षायोपशमिके भावे तथेदमपि, तथा यथाऽवधिज्ञानं प्रत्यक्षं तथेदमपीति, उक्तं च—
तथा छद्मस्थ, विषय, भाव और प्रत्यक्षत्व आदि का साम्य होने से अवधिज्ञान के अनंतर मनःपर्यवज्ञान का प्रतिपादन है। जैसे—अवधिज्ञान छद्मस्थ के होता है, वैसे ही मनःपर्याय ज्ञान भी। जैसे अवधिज्ञान का विषय रूपी द्रव्य है मनःपर्याय का विषय भी रूपी द्रव्य है। जैसे अवधिज्ञान क्षायोपशमिक भाव है वैसे मनःपर्यव भी। जैसे अवधिज्ञान प्रत्यक्ष है, वैसे यह भी प्रत्यक्ष है। कहा भी है—
माणसमेत्तो छउमत्थविसयभावादिसामण्णा।।
(विभा. 87)
छद्मस्थता, विषय और भाव आदि का साम्य होने से अवधिज्ञान के अनंतर मनःपर्यायज्ञान का प्रतिपादन है।
तथा मनःपर्यायज्ञानानन्तरं केवलज्ञानोपन्यासः तस्य सकलज्ञानोत्तमत्वात्, तथा अप्रमत्तयतिस्वामिसाधर्म्यात्, तथाहि—यथा मनःपर्यायज्ञानमुत्तमयतेरेव भवति एवमिदमपि, तथा अवसानलाभात्, यो हि सर्वज्ञानानि समासादयति स खल्वन्त एवेदमाप्नोतीति, तथा विपर्ययाभावसाधर्म्यात्, तथाहि—यथा मनःपर्यायज्ञानं सविपर्ययं न भवत्येवं केवलमपीति, उक्तं च—
मनःपर्यव ज्ञान के अनन्तर केवलज्ञान का प्रतिपादन है। क्योंकि वह सकलज्ञान में उत्तम है। मनःपर्यवज्ञान के स्वामी अप्रमत्तसंयती होते हैं, स्वामी के साधर्म्य से (इसका ग्रहण उसके अनन्तर है।) जैसा कि कहा है—यथा मनःपर्यवज्ञान उत्तम मुनि के होता है, वैसे केवलज्ञान भी। केवलज्ञान की प्राप्ति सब ज्ञानों के अंत में होती है। जो सब ज्ञानों को प्राप्त करता है वह अंत में केवलज्ञान को प्राप्त करता है। मनःपर्यवज्ञान और केवलज्ञान में विपर्यय (मिथ्यादृष्टि) का अभाव होता है। यह भी दोनों की समानता है। जैसे मनःपर्यवज्ञान सविपर्यय नहीं होता (अर्थात् सम्यक् दृष्टि के ही होता है।) वैसे ही केवलज्ञान भी। कहा भी है—
अंते केवलमुत्तमजइसामित्तावसाणलाभाओ।
एत्थं च मतिसुताइं परोक्खमितरं च पच्चक्खं।।
(विभा. 88)
केवलज्ञान का निर्देश समस्त ज्ञानों के पश्चात् (अंत में) किया जाता है क्योंकि वह सर्वोत्तम है तथा सब ज्ञानों के अंत में उसकी प्राप्ति होती है। मनःपर्यवज्ञान के अनन्तर उसका निर्देश किया गया क्योंकि मनःपर्यवज्ञान के समान केवलज्ञान भी यति—अप्रमत्तसंयती को ही हो सकता है। पांच ज्ञानों में मति और श्रुत परोक्ष है। शेष अवधि आदि तीनों ज्ञान प्रत्यक्ष हैं।
उक्तस्वरूपस्य ज्ञानस्य यदावारकं कर्म्म तत्स्वरूपाभिधानाय सूत्रं पंचेत्यादि सुगमम्।
उक्त प्रकार के ज्ञान के जो आवारक कर्म हैं उनके स्वरूप कथन के लिए सूत्र—'पंच इत्यादि' सुगम है।
सू. 220. पंचविहे.....धम्मकहा।
(टी.) उक्तं ज्ञानावरणमिति तत्क्षपणोपायविशेषस्य स्वाध्यायस्य भेदानाह—पंचविहेत्यादि सुगमम्, नवरं शोभनम् आ मर्यादया अध्ययनं श्रुतस्याधिकमनुसरणं स्वाध्यायः, तत्र वक्ति शिष्यस्तं प्रति गुरोः प्रयोजकभावो वाचना पाठनमित्यर्थः, गृहीतवाचनेनापि संशयाद्युत्पत्तौ पुनः प्रष्टव्यमिति पूर्वाधीतस्य सूत्रादेः शङ्कितादौ प्रश्नः प्रच्छनेति, प्रच्छनाविशोधितस्य सूत्रस्य मा भूद्विस्मरणमिति परिवर्त्तना, सूत्रस्य गुणनमित्यर्थः, सूत्रवदर्थेऽपि सम्भवति विस्मरणमतः सोऽपि परिभावनीय इत्यनुप्रेक्षणमनुप्रेक्षा, चिन्तनिकेत्यर्थः, एवमभ्यस्तश्रुतेन धर्मकथा विधेयेति धर्मस्य श्रुतरूपस्य कथा व्याख्या धर्मकथेति।
ज्ञानावरण का कथन किया गया। उसके क्षय के उपाय विशेष स्वाध्याय के भेदों को कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि' सुगम हैं। तथापि मर्यादा पूर्वक शोभन अध्ययन, श्रुत का अधिक अनुसरण स्वाध्याय है। वाचना—गुरु के द्वारा शिष्य को अध्यापन करवाना। प्रच्छना—वाचना ग्रहण करने के बाद भी शंका होने पर सूत्र आदि के विषय में प्रश्न करना प्रच्छना है। परिवर्तना—प्रच्छना से विशोधित सूत्र का विस्मरण न हो अतः पुनरावृत्ति करना परिवर्तना है। अनुप्रेक्षा—सूत्र की भांति अर्थ में भी विस्मृति हो सकती है, अतः उसका भी चिंतन करना चाहिए, यह अनुप्रेक्षण अनुप्रेक्षा है। धर्मकथा—इसी प्रकार अभ्यस्त श्रुत के द्वारा धर्मचर्चा करनी चाहिए। यह श्रुतधर्म रूप व्याख्या धर्मकथा है।
सू. 221,222. पंचविहे....भावपडिक्कमणे।
(टी.) धर्मकथामन्थनिर्मथितमिथ्याभावाश्च भव्याः शुद्धं प्रत्याख्यानं प्रपद्यन्त इति तदाह—पंचविहेत्यादि, प्रति प्रतिषेधत आख्यानं मर्यादया कथनं प्रतिज्ञानं प्रत्याख्यानम्, तत्र श्रद्धानेन तथेतिप्रत्ययलक्षणेन शुद्धं निरवद्यं श्रद्धानशुद्धम्, श्रद्धानाभावे हि तदशुद्धं भवति, एवं सर्वत्र, इह निर्युक्तिगाथा—
धर्मकथा के मंथन से मिथ्याभाव को मथकर भव्य जीव शुद्ध प्रत्याख्यान को स्वीकार करते हैं। उसे कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि'। प्रति का अर्थ है प्रतिषेध से, आख्यान—मर्यादा से कथन—प्रतिज्ञान प्रत्याख्यान है। यहां श्रद्धान—यथार्थ प्रत्यय लक्षण, शुद्ध—निरवद्य श्रद्धान शुद्ध है। श्रद्धा के अभाव में वह अशुद्ध होता है। इसी प्रकार सर्वत्र है। यहां निर्युक्ति गाथा इस प्रकार है—
पच्चक्खाणं सव्वण्णुदेसियं जं जहिं जया काले।
तं जो सद्दहइ नरो तं जाणसु सद्दहणसुद्धं।।
(आवभा. 246)
सर्वज्ञ भाषित जो प्रत्याख्यान जहां (जिनकल्प, चतुर्याम अथवा पंचयाम अथवा श्रावकधर्म में) जिस काल में जैसा है, उस पर जो श्रद्धा करता है वह श्रद्धान-शुद्ध है।
विनयशुद्धं यथा—
विनयशुद्ध, यथा—
किइकम्मस्स विसोहिं पउंजए जो अहीणमइरित्तं।
मणवयणकायगुत्तो तं जाणसु विणयओ सुद्धं।।
(आवभा. 248)
कृतिकर्म (वंदना आदि विनय समाचरण करनेवाले के) के मन, वचन और काय से गुप्त होने से जो अन्यून—अनतिरिक्त विशुद्धि है वह विनय से शुद्ध है।
अनुभाषणाशुद्धं यथा—
अनुभाषणशुद्ध यथा—
अणुभासइ गुरुवयणं अक्खरपयवंजणेहिं परिसुद्धं।
पंजलिउडो अभिमुहो तं जाणऽणुभासणासुद्धं।।
(आवभा. 249)
गुरु के समक्ष बद्धांजलि हो गुरु के प्रत्याख्यान वचन को अक्षर, पद, व्यञ्जन से परिशुद्ध अनुसरण कर दोहराना अनुभाषण शुद्ध है।
नवरं गुरुर्भणति—वोसिरति, शिष्यस्तु वोसिरामि त्ति।
तथापि गुरु प्रथम पुरुष की भाषा में कहते हैं—व्युत्सर्ग करता है। शिष्य उत्तम पुरुष की भाषा में—व्युत्सर्ग करता हूं, ऐसा कहता है।
अनुपालनाशुद्धं यथा—
अनुपालना शुद्ध इस प्रकार है—
कंतारे दुब्भिक्खे आयंके वा महया महतीत्यर्थः समुप्पण्णे।
जं पालियं न भग्गं तं जाणऽणुपालणासुद्धं।।
(आवभा. 250)
अरण्य, दुष्काल अथवा ज्वर आदि आतंक के होने पर भी जो (प्रत्याख्यान का) पालन करता है, उसे भग्न नहीं करता है वह अनुपालना शुद्ध है।
भावशुद्धं यथा—
भावशुद्ध इस प्रकार है—
रागेण व दोसेण व परिणामेण व इहलोकाद्याशंसा-लक्षणेन न दूसियं जं तु।
तं खलु पक्चक्खाणं भावविशुद्धं मुणेयव्वं।।
(आवभा. 251)
जो प्रत्याख्यान राग-द्वेष अथवा इहलोक आदि आशंसा लक्षण परिणाम से दूषित नहीं होता, उसे भाव विशुद्ध प्रत्याख्यान जानना चाहिए। राग-द्वेष एवं आशंसा रहित प्रत्याख्यान को भाव विशुद्ध जानना चाहिए।
अन्यदपि षष्ठं ज्ञानशुद्धमिति निर्युक्तावुक्तम्, यदाह—
अन्य भी छट्ठा ज्ञानशुद्ध प्रत्याख्यान निर्युक्ति में कहा गया है। उसे कहते हैं—
पच्चक्खाणं जाणइ कप्पे जं जम्मि होइ कायव्वं।
मूलगुणउत्तरगुणे तं जाणसु जाणणासुद्धं।।
(आवभा. 247)
जिनकल्प आदि में मूलगुण और उत्तरगुण विषयक जो-जो करणीय है उसे जो जानता है वह ज्ञानशुद्ध प्रत्याख्यान है।
इह तु पञ्चस्थानकानुरोधान्नेदमुक्तम्, श्रद्धानशुद्धेन वा सङ्गृहीतत्वात्, ज्ञानविशेषत्वात् श्रद्धानस्येति।
यहां पंचम स्थानक के कारण इस (ज्ञानशुद्ध) की व्याख्या नहीं की गई है। अथवा श्रद्धान के ज्ञान विशेष होने से यह श्रद्धान शुद्ध में ही संगृहीत है।
प्रत्याख्याने च कृते कदाचिदतिचारः सम्भवति, तत्र च प्रतिक्रमणं कर्त्तव्यमिति प्रतिक्रमणं निरूपयन्नाह—पंचविहेत्यादि, प्रतीपं क्रमणं प्रतिक्रमणम्, एतदुक्तं भवति—शुभयोगेभ्योऽशुभयोगान् क्रान्तस्य शुभेष्वेव गमनमिति, उक्तं च—
प्रत्याख्यान करने पर कदाचित् अतिचार हो सकते हैं। उसका प्रतिक्रमण करना चाहिए। अतः प्रतिक्रमण का निरूपण करते हुए कहते हैं—'पंचविहे इत्यादि'। विपरीत गमन या क्रमण प्रतिक्रमण है। यहां कहा गया है—शुभ योग से अशुभ योग में चले जाने पर (पुनः) शुभ योग में गमन (प्रतिक्रमण है।) कहा भी है—
स्वस्थानाद्यात् परं स्थानम् प्रमादस्य वशाद्गतः।
तत्रैव क्रमणं भूयः प्रतिक्रमणमुच्यते।।
क्षायोपशमिकाद्भावादौदयिकस्य वशं गतः।
तत्रापि च स एवार्थः प्रतिकूलगमात् स्मृतः।।
( )
स्वस्थान से प्रमादवश जो पर स्थान में गमन है पुनः वहीं (स्वस्थान में) आगमन प्रतिक्रमण कहा जाता है। क्षायोपशमिक भाव से औदयिक भावगत का उस क्षायोपशमिक भाव में आगमन प्रतिकूलगमन (प्रतिक्रमण) कहा है।
इदं च विषयभेदात् पञ्चधेति, तत्र आश्रवद्वाराणि प्राणातिपातादीनि, तेभ्यः प्रतिक्रमणं निवर्त्तनं पुनरकरणमित्यर्थः आश्रवद्वारप्रतिक्रमणम्, असंयमप्रति-क्रमणमिति हृदयम्, मिथ्यात्वप्रतिक्रमणं यदाभोगा-ऽनाभोग-सहसाकारैर्मिथ्यात्वगमनं तन्निवृत्तिः, एवं कषायप्रतिक्रमणम्, योगप्रतिक्रमणं तु यत् मनो-वचन-कायव्यापाराणामशोभनानां व्यावर्त्तनमिति, आश्रव-द्वारादिप्रतिक्रमणमेवाविवक्षितविशेषं भावप्रतिक्रमणमिति, आह च—
यह विषय भेद से पांच प्रकार का है—
आश्रवद्वार प्रतिक्रमण—प्राणातिपात आदि आश्रव द्वार हैं। उनसे निवर्तन (निवृत्ति)—पुनः उनका समाचरण न करना। इसका तात्पर्य है असंयम से प्रतिक्रमण करना।
मिथ्यात्व प्रतिक्रमण—जो आभोग, अनाभोग, सहसाकार से मिथ्यात्व में गमन है उससे निवृत्ति (पुनः सम्यक्त्व में लौटना) है।
कषाय प्रतिक्रमण—इसी प्रकार कषाय से निवृत्त होना है।
योग प्रतिक्रमण—मन, वचन और काय की अशुभ प्रवृत्ति से निवृत्त होना।
मिच्छत्ताइ न गच्छइ न य गच्छावेइ नाणुजाणाइ।
जं मणवइकाएहिं तं भणियं भावपडिकमणं।।
( )
भाव प्रतिक्रमण—अविवक्षित विशेष आश्रव द्वार आदि प्रतिक्रमण ही भावप्रतिक्रमण है। जो मन, वचन और काया से मिथ्यात्व में गमन न करे, न करावें तथा उसका अनुमोदन न करे वह भाव प्रतिक्रमण कहा जाता है।
विशेषविवक्षायां तूक्ता एव चत्वारो भेदाः, यदाह—
विशेष की विवक्षा में उक्त चारों भेद होते हैं। जैसे कहा है—
मिच्छत्तपडिक्कमणं तहेव अस्संजमे पडिक्कमणं।
कसायाण पडिक्कमणं जोगाण य अप्पसत्थाणं।।
(आव. नि. 1264)
मिथ्यात्व प्रतिक्रमण, असंयम प्रतिक्रमण, कषाय प्रतिक्रमण और अप्रशस्त योग प्रतिक्रमण।
सू. 223,224. पंचहिं.....जाणिस्सामीति कट्टु।
(टी.) भावप्रतिक्रमणं च श्रुतभावितमतेरेव भवतीति श्रुतं वाचनीयं शिक्षणीयं चेत्येतद्धेतूपदर्शनार्थं सूत्रे पंचहीत्यादि सुगमम्, नवरं सुत्तं श्रुतं सूत्रमात्रं वा वाचयेत् पाठयेत्, तत्र सङ्ग्रहः शिष्याणां श्रुतोपादानम्, स एवार्थः प्रयोजनम्, तस्मै सङ्ग्रहार्थाय, सङ्ग्रह एवार्थो यस्य स सङ्ग्रहार्थः, तद्भावस्तत्ता, तया सङ्ग्रहार्थतया, श्रुतसङ्ग्रहो भवत्वेषामिति प्रयोजनेनेति भावः। अथवैत एव मया एवं सङ्गृहीता भवन्ति शिष्यीकृता भवन्तीति सङ्ग्रहार्थतया, तत्सङ्ग्रहायेति भावः, एवमुपग्रहार्थायोपग्रहार्थतया वा, एवं ह्येते भक्त-पान-वस्त्राद्युत्पादनसमर्थतयोपष्टम्भिता भवन्त्विति भावः,
श्रुत से भावित मति के ही भाव प्रतिक्रमण होता है। अतः श्रुत का अध्ययन करना चाहिए। इन हेतुओं को उपदर्शित करने के लिए दो सूत्र—'पंचहिं इत्यादि है'। ये सुगम हैं। सुत्त का अर्थ है श्रुत या सूत्र। उसकी वाचना दे, उन्हें पढ़ाए। संग्रह का अर्थ है शिष्यों को श्रुत संपन्न करने के लिए। जिसका प्रयोजन शिष्यों को श्रुत संपन्न बनाना है वह संग्रह के लिए, उसका भाव संग्रहार्थता है। इसका भावार्थ है—शिष्यों के श्रुत संग्रह हो, इस प्रयोजन से। अथवा अन्य एक अर्थ भी हो सकता है—ये मेरे संगृहीत हैं—शिष्य रूप में बनाए हुए हैं उसके संग्रह के लिए। इसी प्रकार उपग्रह के लिए अथवा उपग्रहार्थता के लिए। इसका तात्पर्य है—ये भक्त, पान, वस्त्र आदि की उपलब्धि में समर्थ हो इसलिए।
निर्जरार्थाय निर्जरणमेवं मे कर्म्मणां भवत्विति, श्रुतं वा ग्रन्थो मे मम वाचयत इति गम्यते पर्यवजातं जातविशेषं स्फुटतया भविष्यतीति, अव्यवच्छित्त्या नयनं श्रुतस्य कालान्तरप्रापणम् अव्यवच्छित्तिनयः, स एवार्थस्तस्मै इति। ज्ञानं तत्त्वानां परिच्छेदो दर्शनं तेषामेव श्रद्धानं चारित्रं सदनुष्ठानं व्युद्ग्रहो मिथ्याभिनिवेशस्तस्य तस्माद्वा परेषां विमोचनं व्युद्ग्रहविमोचनं तदर्थाय तदर्थतया वा, अहत्थे त्ति यथास्थान् यथावस्थितान् यथार्थान् वा यथाप्रयोजनान् भावान् जीवादीन् यथार्थान् वा यथाद्रव्यान् भावान् पर्यायान् ज्ञास्यामीति कृत्वा इति हेतोः शिक्षतः इति।
निर्जरा के लिए—मेरे कर्मों की निर्जरा हो इसलिए। श्रुतपर्यव निर्मल हो इसलिए मुझे श्रुत पढ़ाए जिससे मेरा श्रुतपर्यवजात विशेष निर्मल होगा। श्रुत की अव्यवच्छित्ति के लिए—श्रुत को कालांतरस्थायी बनाने के लिए। जिसका प्रयोजन श्रुत को अव्यवच्छिन्न रखना है वह। ज्ञान—तत्त्व का परिच्छेद, दर्शन—उन तत्त्वों पर श्रद्धा, चारित्र—सदनुष्ठान (आचार विशुद्धि), व्युद्ग्रह विमोचन—मिथ्याभिनिवेश व्युद्ग्रह है, उससे मुक्त करने के लिए, अहत्थे—यथास्थान, यथावस्थित, यथाप्रयोजन जीव आदि यथार्थ भावों को जानूंगा, इसलिए श्रुत का अध्यापन कराना चाहिए।
सू. 225-233. सोहम्मीसाणेसु....महाभोगा।
(टी.) यथावस्थिताश्च भावा ऊर्ध्वलोके सौधर्म्मादय इति तद्विषयं सूत्रत्रयम्, तथाऽधोलोकादौ लोके नारकादयश्चतुर्विंशतिरीति तद्गतां चतुर्विंशतिसूत्रीं तथा तिर्यग्लोके जम्बूद्वीपादय इति तद्गतवस्तुविषयं च सूत्रचतुष्टयमाह। सर्वाण्येतानि सुगमानि, नवरं बंधिंसु त्ति शरीरादितयेति। दक्षिणेनेति भरते समप्पेंति त्ति समाप्नुवन्ति, उत्तरेणेति ऐरवत इति।
यथावस्थित पदार्थ ऊर्ध्वलोक में सौधर्म आदि (विमान) हैं, अतः तद्विषयक सूत्रत्रय है। अधोलोक आदि लोक में नरक आदि चौबीस हैं, उनसे संबद्ध चौबीस सूत्र हैं तथा तिर्यक् लोक में जंबूद्वीप आदि एवं तद्गत वस्तु विषयक सूत्र चतुष्टय कहते हैं। ये सब सुगम है। 'बंधिंसु' का तात्पर्य है शरीर आदि रूप से। दक्षिणेन का अर्थ है भरतक्षेत्र में, समप्पेंति—मिलती है। उत्तरेण का अर्थ है ऐरवत क्षेत्र में।
सूत्र 234-240. पंच.....पण्णत्ता।
(टी.) पूर्वतरसूत्रे भरतवक्तव्यतोक्तेति तत्प्रस्तावात्तदुत्पन्नतीर्थकरसूत्रं सुगमम्, नवरं कुमाराणाम-राजभावेन वासः कुमारवासः, तम् अज्झावसित्तं त्ति अध्युष्येति।
पूर्वतर सूत्र में भरत क्षेत्र की वक्तव्यता कही गई। उसके प्रस्ताव से वहां उत्पन्न तीर्थंकर सूत्र है। यह सुगम है। कुमार अवस्था में अर्थात् राज्यभाव के बिना वास कुमारवास। 'अज्झावसित' अर्थात् रहकर।
तथा भरतादिक्षेत्रप्रस्तावात् क्षेत्रभूतचमरचञ्चादि-वक्तव्यताभिधायि सूत्रद्वयम्। चमरचञ्चा रत्नप्रभापृथिव्यां चमरस्यासुरकुमारराजस्येति। सुधर्म्मा सभा यस्यां शय्या, उपपातसभा यस्यामुत्पद्यते, अभिषेकसभा यस्या राज्याभिषेकणाभिषिच्यते, अलङ्कारिका यस्यामलङ्क्रियते, व्यवसायसभा यत्र पुस्तकवाचनतो व्यवसायं तत्त्वनिश्चयं करोति, एताश्च यथाक्रममुत्तरपूर्वस्यां दृष्टव्या इति। देवनिवासाधिकारान्नक्षत्रसूत्रम्। नक्षत्रादिदेवरूपता च सत्त्वानां कर्म्मपुद्गलचयादेरिति चयादिसूत्रषट्कम्। पुद्गलाश्च विविधपरिणामा इति पुद्गलसूत्राणीति, व्याख्या च प्राग्वदध्ययनसमाप्तिं यावत् सुकरा चेति पञ्चस्थानकस्य तृतीय उद्देशकः।।
भरत आदि क्षेत्र के प्रस्ताव से क्षेत्रभूत चमरचंचा आदि वक्तव्यता के प्रतिपादक दो सूत्र हैं। रत्नप्रभा पृथ्वी में असुरराज चमर की राजधानी चमरचंचा में (पांच सभाएं हैं) सुधर्मासभा—शयनागार, उपपातसभा—उत्पत्तिगृह जिसमें उत्पन्न होते हैं। अभिषेक सभा—जहां राज्याभिषेक किया जाता है। अलंकारिकसभा—जहां अलंकृत होते हैं—अलंकार गृह। व्यवसाय सभा—जहां पुस्तक वाचन से तत्त्व निश्चय करते हैं। ये सभाएं यथाक्रम उत्तरपूर्व ईशानकोण में द्रष्टव्य हैं। देवनिवास अधिकार से नक्षत्र सूत्र है। जीवों के नक्षत्र आदि देव रूप कर्म पुद्गलों के चय आदि से होती है, अतः चय आदि छह सूत्र हैं। पुद्गल विविध परिणामवाले हैं। अतः पुद्गल सूत्र हैं। उनकी व्याख्या पूर्ववत् है। यहां पंचस्थानक के तृतीय उद्देशक की समाप्ति के साथ अध्ययन संपन्न होता है।
इति श्रीमदभयदेवाचार्यविरचिते स्थानाङ्गविवरणे पञ्चस्थानकाख्यं पञ्चममध्ययनम्।। श्लोकाः 1625।।
श्रीमद् अभयदेव आचार्य विरचित स्थानांग विवरण में पंचस्थानक नामक पंचम अध्ययन परिसंपन्न। श्लोक-1625
♦
प्रथम उद्देशकः
प्रथम उद्देशक
सू. 1. छहिं....अप्पाधिकरणे।
(टी.) व्याख्यातं पञ्चममध्ययनमधुना सङ्ख्याक्रम-सम्बद्धमेव षट्स्थानकाख्यं षष्ठमारभ्यते, अस्य चायं विशेषसम्बन्धः—इहानन्तराध्ययने जीवादिपर्यायप्ररूपणा कृता इहापि सैव क्रियते इत्येवंसम्बन्धस्यास्य चतुरनुयोगद्वारस्येदमादिसूत्रम्—छहिं ठाणेहीत्यादि।
पंचम अध्ययन का विवेचन किया गया। अब संख्याक्रम से संबद्ध ही षट्स्थानक नामक छठे अध्ययन को प्रारंभ करते हैं। इसका इससे विशेष संबंध है। अनंतर अध्ययन में जीव आदि पर्यायों की प्ररूपणा की गई। यहां भी वही प्ररूपणा की जा रही है। इस प्रकार से संबद्ध इस अध्ययन के चार अनुयोगद्वार का यह आदि सूत्र है—'छहिं ठाणेहिं' इत्यादि।
अस्य चायमभिसम्बन्धः, पूर्वसूत्रे 'पञ्चगुणरूक्षाः पुद्गला अनन्ताः प्रज्ञप्ताः' (सू. 474) इत्युक्तम्, प्रज्ञापकाश्चैतेषामर्थतोऽर्हन्तः सूत्रतो गणधराः, गणधराश्च यैर्गुणैर्युक्तस्यानगारस्य गणधरणार्हत्वं भवति तद्युक्ता एवेति तेषां गुणानामुपदर्शनायेदमुक्तमित्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या। संहितादिचर्च्चस्तु प्रतीत एव, नवरं षड्भिः स्थानैः गुणविशेषैः सम्पन्नो युक्तोऽनगारो भिक्षुः अर्हति योग्यो भवति गणं गच्छं धारयितुं मर्यादायामिति गम्यते, पालयितुं वेत्यर्थः, सड्ढि त्ति श्रद्धावत्, अश्रद्धावतो हि स्वयमेवामर्यादावर्त्तितया परेषां मर्यादास्थापनाया-समर्थत्वाद् गणधरणानर्हत्वम्, एवं सर्वत्र भावना कार्या।
पूर्व अध्ययन से इसका यह अभिसंबंध है—पूर्व सूत्र में (पंचम अध्याय के अंतिम सूत्र में) 'पंच गुण रूक्ष पुद्गल अनंत हैं' कहा गया है। इन सूत्रों के प्रज्ञापक अर्थतः अर्हत (तीर्थंकर) हैं व सूत्रतः गणधर हैं। गणधर अनगार के जिन गुणों से युक्त हो गण को धारण करने में समर्थ होते हैं, उनसे युक्त ही होते हैं, उन गुणों के उपदर्शन के लिए यह सूत्र कहा गया है। यह इनका परस्पर संबंध है (अथवा परस्पर संबंध की व्याख्या है) संहिता आदि चारों प्रतीत ही है। षट् स्थानों—गुण विशेष से संपन्न अनगार गण को धारण करने में समर्थ होता है। अथवा मर्यादाओं का पालन करने में समर्थ होता है। सड्ढि—श्रद्धावान्। अश्रद्धावान स्वयं ही मर्यादानिष्ठ नहीं होता। वह दूसरों को मर्यादा में स्थापित करने में असमर्थ होने से गण को धारण करने योग्य नहीं होता। इसी प्रकार सर्वत्र भावनीय है।
पुरुषजातं पुरुषप्रकारः, इह च षड्भिः स्थानैरित्युक्त्वापि यदुक्तं श्राद्धं पुरुषजातमिति तद्धर्म-धर्मवतोरभेदाद्, अन्यथा श्राद्धत्वं सत्यत्वमित्यादि वक्तव्यं स्यादिति 1, तथा सत्यं सद्भ्यो जीवेभ्यो हिततया प्रतिज्ञातशूरतया वा, एवंभूतो हि पुरुषो गणपालक आदेयश्च स्यादिति 2,
पुरुषजात अर्थात् पुरुष। ये भी छह स्थानों से कहने पर भी जो श्राद्ध पुरुष कहा है, वह धर्म और धर्मी (धर्मवान्) के अभेद से कहा है। अन्यथा श्राद्ध पुरुष जात, सत्य पुरुषजात के स्थान पर श्राद्धता, सत्यता ऐसा कहना चाहिए। सत्य—जो सद् जीवों के हित के लिए प्रतिज्ञा निर्वाह में समर्थ है, वही पुरुष गण का पालन कर सकता है एवं सबका आदेय होता है।
तथा मेधावि मर्यादया धावतीत्येवंशीलमिति निरुक्तिवशात्, एवंभूतो हि गणस्य मर्यादाप्रवर्त्तको भवति, अथवा मेधा श्रुतग्रहणशक्तिस्तद्वत्, एवंभूतो हि श्रुतमन्यतो झगिति गृहीत्वा शिष्याध्यापने समर्थो भवतीति 3, तथा बहु प्रभूतं श्रुतं सूत्रार्थरूपं यस्य तत्तथा, अन्यथा हि गुणानुपकारी स्यात्, उक्तं च—
मेधावी—जो मर्यादा का पालन करता है इस निरुक्ति के अनुसार इस प्रकार का पुरुष गण का मर्यादा प्रवर्तक होता है। अथवा मेधा का अर्थ है—श्रुतग्रहण करने की शक्ति। ऐसे मेधासंपन्न पुरुष दूसरों से शीघ्र श्रुतग्रहण करके अपने शिष्यों को अध्यापन करवाने में समर्थ हो सकते हैं। तथा बहु अर्थात् प्रचुर, श्रुत—सूत्रार्थ रूप जिसके पास है वह बहुश्रुत (शिष्यों की ज्ञान संपदा को बढ़ा सकता है।) अन्यथा वह गण का अनुपकारी होता है। कहा भी है—
सीसाण कुणइ कह सो तहाविहो हंदि नाणमाईणं।
अहियाहियसंपत्तिं संसारुच्छेयणिं परमं?।।
( )
वह अपने शिष्यों की ज्ञान संपदा को कैसे बढ़ाता है? संसार का उच्छेद करनेवाली परम संपत्ति को अधिकाधिक (दे सकता है।)
तथा—
और—
कह सो जयउ अगीओ कह वा कुणउ अगीयनिस्साए।
कह वा करेउ गच्छं सबालवुड्ढाउलं सो उ।।
( )
जो गण या कुल अगीतार्थ की निश्रा में रहता है उसका विस्तार नहीं होता। अगीतार्थ व्यक्ति बाल- वृद्धाकुल गच्छ का सम्यक् प्रवर्तन नहीं कर सकता।
तथा शक्तिमत् शरीर-मन्त्र-तन्त्र-परिवारादि-सामर्थ्ययुक्तम्, तद्धि विविधास्वापत्सु गणस्यात्मनश्च निस्तारकं भवतीति 5, तथा अप्पाहिगरणे त्ति अल्पम् अविद्यमानमधिकरणं स्वपक्ष-परपक्षविषयो विग्रहो यस्य तत्तथा, तद्ध्यनुवर्त्तकतया गणस्याहानिकारकं भवतीति 6। ग्रन्थान्तरे त्वेवं गणिनः स्वरूपमुक्तम्—
शक्तिमान—वे शरीर-मंत्र-तंत्र-परिवार (विशेष शिष्य संपदा) आदि संपन्न होने चाहिए तथा वे विविध आपदाओं में गण और स्वयं के निस्तारक होते हैं। अल्पाधिकरण—कलहरहित। अल्प अर्थात् अविद्यमान, अधिकरण अर्थात् कलह या विग्रह। जो पुरुष स्वपक्ष-परपक्ष विषयक विग्रह रहित होता है, वह अल्पाधिकरण है। वह अनुवर्तक (अनुगमन किए जाने से) होने से गण का अहानिकारक होता है। ग्रंथान्तर में आचार्य (गणि) का स्वरूप इस प्रकार है—
सुत्तत्थे निम्माओ पियदढधम्मोऽणुवत्तणाकुसलो।
जाईकुलसंपन्नो गंभीरो लद्धिमंतो य।।
संगहुवग्गहनिरओ कयकरणो पवयणाणुरागी य।
एवंविहो उ भणिओ गणसामी जिणवरिंदेहिं।।
(पञ्चव. 1315,16)
सूत्रार्थ के निर्माता, प्रियधर्मा, दृढ़धर्मा, उपायज्ञ, जातिसंपन्न, कुल संपन्न, गंभीर, लब्धिधर, संग्रह (उपदेश से) व उपग्रह (वस्त्र आदि से) निरत, अभ्यस्तक्रिय और प्रवचनानुराग इन विशेषणों (गुणों) से संपन्न अनगार गण को धारण करने वाला (या गण का स्वामी) होता है? ऐसा जिनेश्वरों के द्वारा कहा गया है।
सू. 2. छहिं....साहिकरणं।
(टी.) अनन्तरं गणधरगुणा उक्ताः, गणधरकृत-मर्यादया च वर्त्तमानो निर्ग्रन्थो नाज्ञामतिक्रामतीत्येतत् सूत्रद्वयेनाह। तत्र प्रथमं पञ्चस्थानके व्याख्यातमेव तथापि किञ्चिदुच्यते, गृह्णन् ग्रीवादाववलम्बयन् हस्त-वस्त्राञ्चलादौ गृहीत्वा नातिक्रामत्याज्ञामिति गम्यते, क्षिप्तचित्तां शोकेन, दृप्तचित्तां हर्षेण, यक्षाविष्टां देवताधिष्ठिताम्, उन्मादप्राप्तां वातादिना, उपसर्गप्राप्तां तिर्यङ्मनुष्यादिना नीयमानाम्, साधिकरणं कलहयन्तीम्।।
अनंतर सूत्र में गणधरों के गुणों का वर्णन किया गया। गणधरकृत मर्यादा में रहनेवाला निर्ग्रन्थ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, इसे सूत्रद्वय से कहते हैं—प्रथम भेद पंचम स्थान में व्याख्यात ही है तथापि यहां कुछ कहते हैं। गृह्णान्—ग्रीवा आदि पकड़ते हुए, हाथ, वस्त्र के आंचल आदि पकड़कर सहारा देते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। शोक से क्षिप्तचित्त होने पर, हर्ष से दृप्तचित्त होने पर, यक्षाविष्ट होने पर, वायु आदि से उन्माद प्राप्त होने पर, तिर्यंच-मनुष्य आदि जनित उपसर्ग प्राप्त होने पर और कलह-प्राप्त हो जाने पर (निर्ग्रंथ निर्ग्रंथी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता।)
सू. 3. छहिं....संपव्वयमाणा।
(टी.) षड्भिः स्थानैः वक्ष्यमाणैर्निर्ग्रन्थाः साधवो निर्ग्रन्थ्यश्च साध्व्यस्तथाविधानिर्ग्रन्थाभावे मिश्राः सन्तः साधर्मिकं समानधर्म्मयुक्तं साधुमित्यर्थः समायरमाणेति समाद्रियमाणाः साधर्मिकं प्रत्यादरं कुर्वाणाः समाचरन्तो वा उत्पाटनादिव्यवहारविषयीकुर्वन्तो नातिक्रामन्त्याज्ञां स्त्रीभिः सह विहार-स्वाध्यायाऽवस्थानादि न कार्यमित्यादिरूपाम्, पुष्टालम्बनत्वादिति। अंतोहिंतो व त्ति गृहादेर्मध्याद् बहिर्नयन्तो वाशब्दा विकल्पार्थाः 1, बाहिंहिंतो व त्ति गृहादेर्बहिस्तात् निर्बहिः अत्यन्तबहिर्बहिस्तात्तरां नयन्तः 2।
वक्ष्यमाण छह स्थानों से निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथी निर्ग्रंथ भाव में रहते हुए साधर्मिक—समानधर्मयुक्त साधु का आदर करते हुए अथवा अन्त्यकर्म करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते स्त्रियों के साथ (साध्वियों के साथ) विहार, स्वाध्याय, अवस्थान आदि नहीं करना चाहिए—इत्यादि रूप आज्ञा है। क्योंकि यह पुष्टालंबन है। अंतोहिंतो अर्थात् गृह आदि के भीतर से बाहर लाते हुए। वा विकल्प के अर्थ में है। बाहिंहिंतो अर्थात् घर के बाहर से, अत्यंत बहिस्तात्—बस्ती से बाहर लाते हुए।
उपेक्षमाणा इति, उपेक्षा द्विविधा—व्यापारोपेक्षा अव्यापारोपेक्षा च, तत्र व्यापारोपेक्षया तमुपेक्षमाणाः, तद्विषयायां छेदन-बन्धनादिकायां समयप्रसिद्धक्रियायां व्याप्रियमाणा इत्यर्थः, अव्यापारोपेक्षया च मृतकस्वजनादिभिस्तं सत्क्रियमाणमुपेक्षमाणाः तत्रोदासीना इत्यर्थः 3, तथा उवासमाण त्ति पाठान्तरेण भयमाण त्ति वा रात्रिजागरणे तदुपासनां विदधानाः, उवसामेमाण त्ति पाठान्तरे तं क्षुद्रव्यन्तराधिष्ठितं समयप्रसिद्धविधि-नोपशमयन्त इति 4,
उपेक्षमाणा—उपेक्षा दो प्रकार की है—1. व्यापार की उपेक्षा 2. अव्यापार की उपेक्षा। व्यापार की अपेक्षा से उपेक्षा का अर्थ है—मृतक विषयक छेदन-बंधन आदि क्रियाएं जो परंपरा से प्रसिद्ध है, उन्हें करते हुए। अव्यापार की उपेक्षा का अर्थ है—मृतक के संबंधियों के द्वारा किए जाने वाले सत्कार की उपेक्षा करना—उससे उदासीन रहना। उवासमाण अर्थात् रात्रि जागरण कर (शव के पास) उसकी उपासना करते हुए 'उवसामेमाण' पाठान्तर है। इसका अर्थ है—उपशमन करनेवाला। शव का, क्षुद्र व्यंतरी आदि से अधिष्ठित शव का परंपरा से प्रसिद्ध विधि से उपशमन करते हैं। (विशेष—बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार तप, लुंचन व जप किया जाता है। उपद्रव निवारण के लिए भगवान अजितनाथ व शांतिनाथ का जप प्रभावशाली है।)
तथा अणुन्नवेमाण त्ति तत्स्वजनादींस्तत्-परिष्ठापनायानुज्ञापयन्तः 5, तुसिणीए त्ति तूष्णींभावेन संप्रव्रजन्तस्तत्परिष्ठापनार्थमागमानुज्ञातत्वात् सर्वमिद-माज्ञातिक्रमाय न भवतीति 6।
अनुन्नवेमाण—उसके स्वजन गृहस्थों को जताना। उसके परिष्ठापन के लिए स्वजनों की अनुमति ली जाती है। तुसिणीए—मौन भाव से निर्हरण के लिए जाना। आगम में मुनि के कालगत होने पर उसका परिष्ठापन अनुज्ञात है। ऐसा करते हुए मुनि या श्रमणी आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।
सू. 4. छठाणाइं....सद्दं।
(टी.) छाद्मस्थिकश्चायं व्यवहारः प्राय उक्त इति छद्मस्थप्रस्तावादिदमाह—छहीत्यादि। इह छद्मस्थो विशिष्टावध्यादिविकलो न त्वकेवली, यतो यद्यपि धर्माधर्माकाशान्यशरीरं जीवं च परमावधिर्न जानाति तथापि परमाणु-शब्दौ जानात्येव, रूपित्वात् तयोः, रूपिविषयत्वाच्चावधेरिति, एतच्च सूत्रं सविपर्ययं प्राग्व्याख्यातप्रायमेवेति।
यह व्यवहार प्रायः छद्मस्थों का है। अतः छद्मस्थ के प्रस्ताव से इसे कहते हैं—'छहिं इत्यादि'।छद्मस्थ—विशिष्ट अवधि आदि ज्ञान से विकल नहीं है फिर भी अकेवली हैं। यद्यपि धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय और शरीर मुक्त जीव को परम अवधिज्ञानी नहीं जानते हैं तथापि परमाणु और शब्द को जानते ही है क्योंकि वे रूपी हैं तथा अवधिज्ञान का विषय रूपीद्रव्य है। यह सूत्र सप्रतिपक्ष पूर्व व्याख्यात प्रायः ही है।1
सू. 5. छहिं....गमणताए।
(टी.) छद्मस्थस्य धर्मास्तिकायादिषु ज्ञानशक्ति-र्नास्तीत्युक्तमधुना सर्वजीवानां येषु यथा शक्तिर्नास्ति तानि तथाऽऽह—छहीत्यादि, षट्सु स्थानेषु सर्वजीवानां संसारिमुक्तरूपाणां नास्ति, ॠद्धिः विभूतिः, इतीति एवंप्रकारा यया जीवादिरजीवादिः क्रियते, वा विकल्पे, एवं द्युतिः प्रभा माहात्म्यमित्यर्थः, यावत्करणात् 'जसे इ वा बले इ वा वीरिए इ वा पुरिसक्कारपरक्कमे इ व' त्ति, इदं च व्याख्यातमनेकश इति न व्याख्यायते। तद्यथा—जीवं वेत्यादि, जीवस्याजीवस्य करणतायाम्, जीवमजीवं कर्त्तुमित्यर्थः 1, अजीवस्य वा जीवस्य करणतायाम् 2, एगसमयेण व त्ति युगपद्वा द्वे भाषे सत्यासत्यादिके भाषितुमिति 3, स्वयंकृतं वा कर्म्म वेदयामि वा मा वा वेदयामीत्यत्रेच्छावशे वेदनेऽवेदने वा नास्ति बलमिति प्रक्रमः, अयमभिप्रायः—न हीच्छावशतः प्राणिनां कर्म्मणः क्षपणा-ऽक्षपणे स्तो बाहुबलिन इव, अपि त्वनाभोगनिर्वर्त्तिते ते भवतः अन्यत्र केवलिसमुद्घातादिति 4, परमाणुपुद्गलं वा छेत्तुं वा खड्गादिना द्विधाकृत्य, भेत्तुं वा सूच्यादिना विद्ध्वा, छेदादौ परमाणुत्वहानेः, अग्निकायेन वा समवदग्धुमिति, सूक्ष्मत्वेनादाह्यत्वात्तस्येति 5, बहिस्ताद्वा लोकान्ताद् गमनतायाम् 6, अलोकस्यापि लोकताऽपत्तेरिति।
धर्मास्तिकाय आदि को जानने की छद्मस्थ की शक्ति नहीं है, यह कहा गया। अब सब जीवों की शक्ति जिन कार्यों में नहीं है उसे कहते है—'छहिं इत्यादि'। संसारी एवं मुक्त सब जीवों में छह कार्य करने की ॠद्धि आदि नहीं होती? जिससे जीव को अजीव किया जाता है। वा विकल्प अर्थ में है। द्युति अर्थात् प्रभा—महत्ता आदि। यावत् से तात्पर्य है—ॠद्धि, द्युति, यश, बल, वीर्य, पुरुषकार तथा पराक्रम आदि। इनकी व्याख्या अनेक बार की गई है। अतः उनकी व्याख्या नहीं करते। 1. जीव आदि—जीव को अजीव में परिणत करने की। 2. अजीव को जीव में परिणत करने की। 3. एक समय में युगपत् दो भाषा—सत्य, असत्य आदि बोलने की। 4. अपने द्वारा किए हुए कर्मों का वेदन करूं या नहीं, अथवा अपनी इच्छा से वेदन अथवा अवेदन नहीं होता। इसका भावार्थ इस प्रकार है—इसे क्षय करें या नहीं यह इच्छानुसार नहीं होता, यथा—बाहुबली। अपितु अनाभोग निवर्तित होने पर वह होता है, अन्यत्र केवली समुद्घात से होता है। 5. परमाणु पुद्गल का छेदन-भेदन करने की अथवा खड्ग आदि से उसे द्विभाग करने की अथवा सूई आदि से भेदन करने की क्योंकि छेद आदि होने पर परमाणुत्व की हानि होती है। अग्निकाय से परमाणु को जलाने की, क्योंकि परमाणु सूक्ष्म होने से वह अदाह्य है। 6. लोकांत से बाहर जाने की। अलोक की भी लोकता आपत्ति है अर्थात् अलोक लोक नहीं बन सकता।
सू. 6. छज्जीवणिकाया....तसकाइया।
(टी.) जीवमजीवं कर्त्तुमित्युक्तमतो जीवपदार्थस्यैव बहुधा प्ररूपणाय छज्जीवनिकायेत्यादि सूत्रप्रपञ्चमाह, सुगमश्चायम्, नवरं जीवानां निकाया राशयो जीवनिकायाः, इह च जीवनिकायानभिधाय यत् पृथिवी-कायिकादिशब्दैर्निकायवन्त उक्ताः तत्तेषामभेदोप-दर्शनार्थम्, न ह्येकान्तेन समुदायात् समुदायिनो व्यतिरिच्यन्ते, व्यतिरेकेणाप्रतीयमानत्वादिति।
जीव को अजीव करने का वर्णन किया गया। जीव पदार्थ की ही बहुविध प्ररूपणा करने के लिए 'छज्जीवनिकाय' आदि सूत्र है। यह सुगम है। जीवों के निकाय समूह जीवनिकाय हैं। यहां जीव निकायों को कहने के लिए जो पृथ्वीकायिक आदि शब्द से निकायवान कहे गए, वह (कथन) उनके भेद दर्शन के लिए है। समुदाय से समुदायी एकांततः भिन्न नहीं होते। भिन्न होने से वे प्रतीति का विषय नहीं होते।
सू. 7. छ....केतू।
(टी.) तारकाकारा ग्रहास्तारकग्रहाः, लोके हि नव ग्रहाः प्रसिद्धाः, तत्र चन्द्राऽऽदित्य-राहूणामतारकाकार-त्वादन्ये षट् तथोक्ता इति, सुंके त्ति शुक्रः, बहस्सइ त्ति बृहस्पतिः, अंगारको मङ्गलः, सनिच्छरे त्ति शनैश्चर इति।
तारा के आकार वाले ग्रह ताराग्रह हैं। लोक में नौ ग्रह प्रसिद्ध हैं। उनमें सूर्य, चंद्र और राहू—ये तीन ग्रह तारा के आकार के नहीं है। अन्य छह ग्रह तारा के आकार के उक्त है। सुंक अर्थात् शुक्र, बहस्सई—बृहस्पति, अंगारक—मंगल और सनिच्छर—शनि या शनैश्चर है।
सू. 8-10. छव्विहा.....तसकाइया।
(टी.) संसारसमापन्नकजीवसूत्रे पृथ्वीकायिकादयो जीवतयोक्ताः, पूर्वसूत्रे तु निकायत्वेनेति विशेषान्न पुनरुक्ततेति।
संसार समापन्नक जीव सूत्र में पृथ्वीकायिक आदि जीव रूप से कहे गए। पूर्व सूत्र में ये जीव निकाय रूप से कहे गए। अतः यहां विशेष होने से इनकी पुनरुक्तता नहीं है।
सू. 11. छव्विहा.....असरीरी।
(टी.) ज्ञानिसूत्रे अज्ञानिनस्त्रिविधा मिथ्यात्वोपहत-ज्ञानाः इन्द्रियसूत्रेऽनिन्द्रियाः अपर्याप्ताः केवलिनः सिद्धाश्चेति। शरीरिसूत्रे यद्यप्यन्तरगतौ कार्मणशरीरि-सम्भवस्तद्व्यतिरिक्तस्य तैजसशरीरिणो-ऽसम्भवस्तथाप्येकतराविवक्षया भेदो व्याख्यातव्यः, तथा अशरीरी सिद्ध इति।
ज्ञानी सूत्र में मिथ्यात्व से उपहत ज्ञान वाले तीन प्रकार के अज्ञानी हैं। इंद्रिय सूत्र में अपर्याप्त जीव, केवली तथा सिद्ध अनिन्द्रिय हैं। शरीरी सूत्र में यद्यपि अंतराल गति में कार्मण शरीरी जीव होते हैं, उनसे व्यतिरिक्त तैजस शरीरी जीव संभव नहीं है तथापि किसी एक का प्रतिपादन करने की विवक्षा से भेद व्याख्यातव्य है। अशरीरी सिद्ध जीव हैं।
सू. 12. छव्विहा....संमुच्छिमा।
(टी.) तृणवनस्पतिकायिका बादरा इत्यर्थः, मूलबीजा उत्पलकन्दादयः इत्यादि व्याख्यातमेव , नवरं सम्मूर्च्छिमाः दग्धभूमौ बीजासत्त्वेऽपि ये तृणादय उत्पद्यन्ते।
तृणवनस्पतिकायिक जीव बादर हैं। मूल बीज—उत्पल, कंद आदि व्याख्यात ही हैं। सम्मूर्च्छिम—दग्धभूमि में बीज का अभाव होने पर भी जो तृण आदि उत्पन्न होते हैं।
सू. 13. छव्विहा....फासणता।
(टी.) यथा अधिकृताध्ययनावतारं प्ररूपिता जीवाः, अथ तेषामेव ये पर्यायविशेषा दुर्लभास्तांस्तथैवाह—छट्ठाणाइं इत्यादि, षट् स्थानानि षट् वस्तूनि सर्वजीवानां नो नैव सुलभानि सुप्रापाणि भवन्ति, कृच्छ्रलभ्यानीत्यर्थः, न पुनरलभ्यानि, केषाञ्चिज्जीवानां तल्लाभोपलम्भादिति, तद्यथा—मानुष्यको मनुष्यसम्बन्धी भवो जन्म, स नो सुलभ इति प्रक्रमः आह च—
यथा अधिकृत अध्ययन के आरंभ में जीव की प्ररूपणा की गई। अब उनके ही जो पर्याय विशेष दुर्लभ (स्थान) हैं उनका कथन करते हैं। ये छह स्थान सब जीवों के सुलभ—सुप्राप्य नहीं होते। कष्ट से (तपस्या आदि से) प्राप्त होते हैं, अलभ्य नहीं होते। क्योंकि कुछ जीवों को उनका लाभ प्राप्त होता है। जैसे—मनुष्य जन्म सुलभ नहीं है। यहां ऐसा प्रक्रम है। कहा भी है—
ननु पुनरिदमतिदुर्लभमगाधसंसारजलधिविभ्रष्टम्।
मानुष्यं खद्योतकतडिल्लताविलसितप्रतिमम्।।
( )
अति दुर्लभ अगाध संसार समुद्र में विभ्रष्ट प्राणी के लिए मनुष्यत्व आकाश में बिजली की क्षणिक लहर के समान है।
एवमार्ये क्षेत्रे अर्द्धषड्विंशतिजनपदरूपे जन्म उत्पत्तिः, इहाप्युक्तम्—
इसी प्रकार आर्य क्षेत्र—साढ़े पच्चीस देश (जनपद) में जन्म (दुर्लभ है)। यहां भी कहा है—
सत्यपि च मानुषत्वे दुर्लभतरमार्यभूमिसम्भवनम्।
यस्मिन् धर्माचरणप्रवणत्वं प्राप्नुयात् प्राणी।।
( )
मनुष्य जन्म मिलने पर भी आर्य भूमि में उत्पन्न होना दुर्लभतर है। जहां प्राणी धर्माचरण में प्रवणता पा सके।
तथा सुकुले इक्ष्वाक्वादिके प्रत्यायातिः जन्म नो सुलभमिति, अत्राभिहितम्—
आर्य क्षेत्र प्राप्त होने पर भी इक्ष्वाकु आदि सुकुल में जन्म सुलभ नहीं है। यहां भी कहा है—
आर्यक्षेत्रोत्पत्तौ सत्यामपि सत्कुलं न सुलभं स्यात्।
सच्चरणगुणमणीनां पात्रं प्राणी भवति यत्र।।
( )
आर्यक्षेत्र में उत्पन्न होने पर भी जहां प्राणी सदाचरण रूपी गुणमणियों का पात्र हो ऐसे सुकुल में जन्म संभव नहीं है।
तथा केवलिप्रज्ञप्तस्य धर्म्मस्य श्रवणता दुर्लभा, यतोऽवाचि—
केवली प्रज्ञप्त धर्म की श्रवणता पुनः दुर्लभ है, क्योंकि कहा है—
सुलभा सुरलोयसिरी रयणायरमेहला मही सुलहा।
निव्वुइ सुहजणियरुई जिणवयणसुई जए दुलहा।।
( )
देवलोक की श्री (संपदा) सुलभ है। रत्नाकर की मेखलायुक्त पृथ्वी (भी) सुलभ है। निर्वृति सुखजनित रुचि, जिन-वचन श्रुति दुर्लभ है।
श्रुतस्य वा श्रद्धानता दुर्लभा, उक्तं च—
सुने हुए पर श्रद्धा करना दुर्लभ है। कहा भी है—
आहच्च सवणं लद्धुं सद्धा परमदुल्लहा।
सोच्चा नेआउयं मग्गं बहवे परिभस्सई।।
(उत्त. 3/9)
कदाचित धर्म सुन लेने पर भी उस पर श्रद्धा होना परम दुर्लभ है। बहुत से लोग मोक्ष की ओर ले जानेवाले मार्ग को सुनकर भी उससे भ्रष्ट हो जाते हैं।
तथा श्रद्धितस्य वा सामान्येन, प्रतीतस्य वोपपत्तिभिरथवा प्रीतिकस्य स्वविषये उत्पादितप्रीतेः, रोचितस्य वा चिकीर्षितस्य, सम्यग् यथावत् कायेन शरीरेण न मनोरथमात्रेणाविरतवत् स्पर्शनता स्पर्शनमिति, यदाह—
तथा सामान्य रूप से श्रद्धित, प्रतीत (युक्ति से जिस पर श्रद्धा हो) अथवा जिसके प्रति प्रीति उत्पन्न हो वह प्रीतिक, रोचित अथवा अभिलषित का सम्यक् कायस्पर्श—आचरण न कि अविरत की भांति मनोरथ मात्र से स्पर्श है। जैसे कहा है—
धम्मं पि हु सद्दहंतया दुल्लहया काएण फासया।
इह कामगुणेहि मुच्छिया समयं गोयम! मा पमायाए।।
(उत्त. 10/20)
उत्तम धर्म में श्रद्धा होने पर भी उसका आचरण करने वाले दुर्लभ है। इस लोक में बहुत सारे लोग काम गुणों में मूर्च्छित होते हैं, इसलिए हे गौतम! तू क्षण भर भी प्रमाद मत कर।
मनुष्यभवादीनां च दुर्लभत्वं प्रमादादिप्रसक्त-प्राणिनामेव न सर्वेषामिति, यतो मनुष्यभव-माश्रित्याभिहितम्—
मनुष्य भव आदि की दुर्लभता प्रमादासक्त प्राणियों के ही है, सबके नहीं। क्योंकि मनुष्य भव की अपेक्षा से कहा है—
एयं पुण एवं खलु अन्नाण-पमायदोसओ नेयं।
जं दीहा कायठिई भणिया एगिंदियाईणं।।
यह मनुष्यत्व प्राप्ति की दुर्लभता अज्ञान और प्रमाद दोष के कारण जाननी चाहिए। एकेन्द्रिय आदि में दीर्घ कायस्थिति इन दोनों के कारण जाननी चाहिए।
एसा य असइदोसासेवणओ धम्मवज्जचित्ताणं।
ता धम्मे जइयव्वं सम्मं सइ वीरपुरिसेहिं।।
(उप. पद. 16,18)
यही दीर्घ कायस्थिति धर्मबाह्य चित्तवालों के अनेक बार अनेक भवों के दोषों के सेवन के कारण होती है। अतः धीरपुरुषों को सम्यक् (मार्गानुसारिणी प्रवृत्ति के) रूप में धर्म में सदैव प्रयत्न करना चाहिए।
सू. 14-19. छ....तवारिहे।
(टी.) मानुषत्वादीनि च सुलभानि दुर्लभानि च भवन्तीन्द्रियार्थानां संवरे असंवरे च सति, तयोश्च सतोः सातासाते स्तस्तत्क्षयश्च प्रायश्चित्ताद् भवतीती-न्द्रियार्थानिन्द्रियसंवरासंवरौ सातासाते प्रायश्चित्तं च प्ररूपयन्, सूत्रषट्कमाह, सुगमं चेदम्, नवरं छ इंदियत्थ त्ति मनस आन्तरकरणत्वेन करणत्वात् करणस्य चेन्द्रियत्वात् तन्त्रान्तररूढ्या वा मनस इन्द्रियत्वात् तद्विषय-स्येन्द्रियार्थत्वेन षडिन्द्रियार्था इत्युक्तम्, तत्र श्रोत्रेन्द्रियादीनामर्था विषयाः शब्दादयः, नोइंदियत्थ त्ति औदारिकादित्वार्थपरिच्छेदकत्वलक्षणधर्म्मद्वयोपेतमिन्द्रियं तस्यौदारिकादित्वधर्मलक्षणदेशनिषेधात् नोइन्द्रियं मनः सादृश्यार्थत्वाद्वा नोशब्दस्यार्थपरिच्छेदकत्वेनेन्द्रियाणां सदृशमिति तत्सहचरमिति वा नोइन्द्रियं मनस्तस्यार्थो विषयो जीवादिः नोइन्द्रियार्थ इति।
इंद्रिय विषयों के संवर और असंवर से मनुष्यत्व आदि सुलभ और दुर्लभ होते हैं। उनके होेने पर साता—सुख और असाता—असुख होता है। उसका क्षय प्रायश्चित्त से होता है। अतः इंद्रियों के अर्थ (विषय) संवर-असंवर, साता, असाता और प्रायश्चित्त की प्ररूपणा करने के लिए छह सूत्र कहते हैं। ये सुगम हैं। छह इंद्रिय अर्थात् (पांच श्रोत्र आदि तथा छठा मन) मन आभ्यन्तर करण (इंद्रिय) होने से करण है। करण होने से वह इंद्रिय है। ग्रंथांतर में परंपरा से मन को इंद्रिय माना है। उसका विषय इंद्रिय विषय होने से छह इंद्रिय विषय है, ऐसा कहा गया। श्रोत्रेन्द्रिय आदि इंद्रियों के विषय शब्द आदि हैं। नोइंद्रिय का अर्थ है—इंद्रियां औदारिक तथा अर्थ परिच्छेदक दो लक्षण युक्त हैं। अर्थात् इंद्रियों के दो धर्म (लक्षण) हैं—औदारिकत्व आदि तथा विषय ज्ञान। उस औदारिकत्व आदि धर्म लक्षण का देश निषेध होने से मन नोइंद्रिय है। इंद्रियों की भांति मन का आकार-प्रकार नहीं होता। नोइंद्रिय का यह अर्थ भी हो सकता है—वह इंद्रियों के सदृश है अथवा नो शब्द अर्थ परिच्छेदक होने से वह इंद्रियों के सदृश अथवा उनका सहचर है। नोइंद्रिय—मन, उसका विषय जीव आदि नोइंद्रियार्थ है।
श्रोत्रेन्द्रियद्वारेण मनोज्ञशब्दश्रवणतो यत् सातं सुखं तच्छ्रोत्रेन्द्रियसातमेवं शेषाण्यपि, तथा यदिष्टचिन्तनत-स्तन्नोइन्द्रियसातमिति। आलोचनार्हं यद् गुरुनिवेदनया शुद्ध्यति, प्रतिक्रमणार्हं यद् मिथ्यादुष्कृतेन, तदुभयार्हं यदालोचना-मिथ्यादुष्कृताभ्याम्, विवेकार्हं यत् परिष्ठापिते आधाकर्मादौ शुद्ध्यति, व्युत्सर्गार्हं यत् कायचेष्टानिरोधतः, तपोऽर्हं यन्निर्विकृतिकादिना तपसेति।
श्रोत्रेन्द्रिय से मनोज्ञ शब्द श्रवण से जो सुख होता है वह श्रोत्रेन्द्रियसात है। इसी प्रकार शेष भी हैं। जो इष्ट चिंतन है, वह नोइंद्रियसात है। जो आलोचना योग्य प्रायश्चित्त है वह गुरु को निवेदन करने से शुद्ध होता है। जिसका शोधन मिथ्या दुष्कृत (मेरा पाप मिथ्या हो ऐसा कहने) से हो वह प्रतिक्रमणार्ह है। जिसकी शुद्धि आलोचना व प्रतिक्रमण से हो वह तदुभय योग्य है। विवेक योग्य—जो आधाकर्म आदि परिष्ठापन करने से शुद्ध हो वह विवेकार्ह है। जिसकी शुद्धि व्युत्सर्ग शरीर की चेष्टा के निरोध से हो वह व्युत्सर्गार्ह है। जिसकी शुद्धि निर्विकृतिक आदि तप से हो वह तपोर्ह है।
सू. 20-35. छव्विहा....कोरव्वा।
(टी.) प्रायश्चित्तस्य च मनुष्या एव वोढार इति मनुष्याधिकारवत् छव्विहा मणुस्सा इत्यादिसूत्रादारभ्य आ लोकस्थितिसूत्रात् प्रकरणमाह, गतार्थं चैतत्, नवरम् अहवा छव्विहेत्यत्र सम्मूर्च्छनजमनुष्यास्त्रिविधाः कर्म्म-भूमिजादिभेदेन, तथा गर्भव्युत्क्रान्तिकास्त्रिधा तथैवेति षोढा। चारण त्ति जङ्घाचारणा विद्याचारणाश्च, विद्याधरा वैताढ्यादिवासिनः।
प्रायश्चित्त का वहन मनुष्य ही करते हैं। अतः मनुष्य अधिकार से मनुष्य छह प्रकार के होते हैं—इस सूत्र से लेकर लोकस्थिति सूत्र तक का प्रकरण कहते हैं। यह गतार्थ है। अथवा मनुष्य छह प्रकार के होते हैं। यहां सम्मूर्च्छनज मनुष्य के तीन प्रकार कर्मभूमि आदि में उत्पन्न मनुष्य के भेद से हैं। तथा गर्भज मनुष्य के तीन प्रकार उसी प्रकार हैं। इस प्रकार ये छह प्रकार के हैं। चारण का तात्पर्य है जंघाचारण और विद्याचारण। वैताढ्य आदि पर्वत निवासी मनुष्य विद्याधर हैं।
छद्धणुसहस्साइं ति त्रीन् क्रोशानित्यर्थः, छच्च अद्धपलिओवमाइं ति त्रीणि पल्योपमानीत्यर्थः। संहननम् अस्थिसञ्चयः, वक्ष्यमाणोपमानोपमेयः शक्तिविशेष इत्यन्ये, तत्र वज्रं कीलिका, ॠषभः परिवेष्टनपट्टः, नाराचः उभयतो मर्कटबन्धः, यत्र द्वयोरस्थ्नोरुभयतो मर्कटबन्धेन बद्धयोः पट्टाकृतिना तृतीयेनास्थ्ना परिवेष्टितयोरुपरि तदस्थित्रयभेदि कीलिकाकारं वज्रनामकमस्थि भवति तद्वज्रॠषभनाराचं प्रथमम्, यत्र तु कीलिका नास्ति तद् ॠषभनाराचं द्वितीयम्।
छद्धणुसहस्साइं' का अर्थ है—छह हजार धनुष्य—तीन कोश। छच्च अद्धपलिओवमाइं अर्थात् तीन पल्योपम। संहनन—अस्थि संचय है। वक्ष्यमाण उपमान-उपमेय शक्ति विशेष है। इसी प्रकार अन्य हैं। यहां वज्र का अर्थ है—कीलिका। परिवेष्टन पट्ट ॠषभ है। मर्कट बंध—जैसे बंदरी अपने बच्चे को वेष्टित करती है। दोनों ओर से मर्कट बंध नाराच है। जिस संहनन में दो अस्थियां परस्पर दोनों ओर से मर्कटबंध से बद्ध हो। पुनः तृतीय पट्टी के आकारवाली अस्थि से परिवेष्टित हो। उसके ऊपर तीनों अस्थियों को भेदकर कीलिका के आकार वाली वज्र नामक अस्थि हो वह वज्रॠषभनाराच प्रथम संहनन है। जिस अस्थि बंध में कीलिका न हो वह ॠषभनाराच संहनन है।
यत्र तूभयोर्मर्कटबन्ध एवं तन्नाराचं तृतीयम्, यत्र त्वेकतो मर्कटबन्धो द्वितीयपार्श्वे कीलिका तदर्द्धनाराचं चतुर्थम्, कीलिकाविद्धास्थिद्वयसञ्चितं कीलिकाख्यं पञ्चमम्, अस्थिद्वयपर्यन्तस्पर्शनलक्षणां सेवामार्त्तं सेवामागतमिति सेवार्त्तं षष्ठम्, शक्तिविशेषपक्षे त्वेवंविधदार्वादेरिव दृढत्वं संहननमिति, इह गाथे—
जिसमें उभयतः मर्कटबंध हो वह तीसरा नाराच संहनन होता है। जिसमें एक ओर मर्कटबंध हो तथा दूसरी ओर कीलिका हो वह चतुर्थ अर्धनाराच संहनन है। जहां दो अस्थियां परस्पर कीलिका से जुड़ी हुई हो वह पांचवां कीलिका नामक संहनन है। जिसमें अस्थियों का छोर परस्पर एक दूसरे का स्पर्श मात्र करते हो वह सेवार्त नामक छठा संहनन है। शक्ति विशेष पक्ष में इस प्रकार काष्ठ आदि की भांति दृढ़ता संहनन है। यहां दो गाथाएं हैं—
वज्जरिसभनारायं पढमं बीयं च रिसभनारायं।
नारायमद्धनाराय खीलिया तह य छेवट्ठं।।
वज्रॠषभनाराच प्रथम संहनन है। द्वितीय ॠषभनाराच, तृतीय नाराच, चतुर्थ अर्धनाराच, पंचम कीलिका और छठा सेवार्त संहनन है।
रिसहो य होइ पट्टो वज्जं पुण खीलियं वियाणाहि।
उभओ मक्कडबंधं नारायं ते वियाणाहि।।
(बृहत्सं. 173,174)
ॠषभ पट्टा है। वज्र कील है और उभयतः मर्कट बंध नाराच ज्ञातव्य है।
संस्थानं शरीराकृतिरवयवरचनात्मिका तत्र समाः शरीरलक्षणोक्तप्रमाणाविसंवादिन्यश्चतस्रोऽश्रयो यस्य तत् समचतुरश्रम्, अश्रिस्त्विह चतुर्दिग्विभागोपलक्षिताः शरीरावयवास्ततश्च सर्वेऽप्यवयवाः शरीरलक्षणोक्त-प्रमाणाव्यभिचारिणो यस्य न तु न्यूनाधिकप्रमाणास्तत्तुल्यं समचतुरश्रम्।
संस्थान अवयवों की रचना या शरीर की आकृति है। समचतुरस्र—जिस शरीर रचना में चारों कोण शरीर के लक्षण के उक्त प्रमाण के अविसंवादी हो वह समचतुरस्र संस्थान है। चारों दिशाओं के विभाग के अनुरूप जिसके चारों कोण (अथवा जो सब ओर से प्रमाणोपेत हो) हो तथा जिस शरीर के सभी अवयव अपने-अपने प्रमाण के अनुसार हो। कोई भी अवयव न्यून अथवा अधिक न होकर तुल्य हो (सप्रमाण) वह समचतुरस्र संस्थान है।
तथा न्यग्रोधवत् परिमण्डलं न्यग्रोधपरिमण्डलम्, यथा न्यग्रोध उपरि सम्पूर्णावयवः अधस्तनभागे पुनर्न तथा तथेदमपि नाभेरुपरि विस्तरबहुलं शरीरलक्षणोक्त-प्रमाणभाग् अधस्तु हीनाधिकप्रमाणमिति।
न्यग्रोध परिमंडल—जैसे न्यग्रोध (वट) वृक्ष के ऊपरिभाग के सभी अवयव विस्तृत होते हैं किंतु अधस्तन भाग वैसा नहीं होता। इसी प्रकार न्यग्रोधपरिमंडल संस्थान में नाभि के ऊपरी भाग के अवयव विस्तारबहुल होते हैं। ऊपरी भाग शरीर के लक्षणों के प्रमाणोपेत तथा नीचे का भाग हीन अथवा अधिक होता है।
तथा सादीति आदिरिहोत्सेधाख्यो नाभेरधस्ततो देहभागो गृह्यते, तेनाऽऽदिना शरीरलक्षणोक्तप्रमाणभाजा सह वर्त्तते यत्तत् सादि, सर्वमेव हि शरीरमविशिष्टेनाऽदिना सह वर्त्तत इति विशेषणान्यथानुपपत्तेरिह विशिष्टता लभ्यते, अतः सादि उत्सेधबहुलं परिपूर्णोत्सेधमित्यर्थः।
सादि—यहां आदि अर्थात् उत्सेध अध—नाभि के नीचे का देह भाग। जिस शरीर में नाभि के ऊपर का भाग प्रमाणोपेत है, वह सादि है। पूरा शरीर सामान्य रूप से आदि सह होता है इस विशेषण की अन्यथानुपपत्ति होने से यह विशेषता होती है अतः सादि उत्सेधबहुल पूर्ण ऊंचाई युक्त होता है।
खुज्जे त्ति अधस्तनकायमडहम्, इहाधस्तनकायशब्देन पादपाणि-शिरोग्रीवमुच्यते, तद् यत्र शरीरलक्षणोक्त-प्रमाणव्यभिचारि यत् पुनः शेषं तद्यथोक्तप्रमाणं तत् कुब्जमिति।
कुब्ज—जिस शरीर रचना में अधस्तन शरीर अप्रमाण हो। यहां अधस्तन शब्द से पैर, हाथ, सिर और गर्दन कहे गए हैं। जहां ये अवयव प्रमाणोपेत न हो, शेष अवयव प्रमाणयुक्त हो वह कुब्ज संस्थान है।
वामणे त्ति मडहकोष्ठम्, यत्र हि पाणिपादशिरोग्रीवं यथोक्तप्रमाणोपेतं यत पुनः शेषं कोष्ठं तन्मडहं न्यूनाधिकप्रमाणं तद्वामनम्।
वामन—जिस शरीर रचना में पैर, हाथ, सिर और गर्दन प्रमाणोपेत हो, किन्तु शेष अवयव प्रमाणयुक्त न हो, न्यून या अधिक हो वह वामन संस्थान है।
हुंडे त्ति सर्वत्रासंस्थितम्, यस्य हि प्रायेणैकोऽप्यवयवः शरीरलक्षणोक्तप्रमाणेन न संवदति तत् सर्वत्रासंस्थितं हुंडमिति, उक्तं च—
हुंडक—जहां सभी अवयव अव्यवस्थित हो। जिसके प्रायः एक भी अवयव शरीर लक्षण के अनुरूप प्रमाण वाले न हो वह असंस्थित संस्थान हुंडक है। कहा भी है—
तुल्लं वित्थरबहुलं उस्सेहबहुं च मडहकोट्ठं च।
हेट्ठिल्लकायमडहं सव्वत्थासंठियं हुंडं।।1
(बृहत्सं. 176)
समचतुरस्र संस्थान शास्त्रोक्त प्रमाण से सभी दिशाओं में तुल्य होता है। न्यग्रोधपरिमंडल नाभि के ऊपर विस्तार बहुल है। सादि संस्थान उत्सेध बहुल है।
इह गाथायां सूत्रोक्त क्रमापेक्षया चतुर्थपंचम-योव्यत्ययो दृश्यते इति।
वामन न्यूनाधिक प्रमाणवाला है। कुब्ज जिसके अधस्तन अवयव प्रमाणहीन है। हुंडक—सर्वत्र सभी अवयव शास्त्रोक्त प्रमाण से संस्थित न हो।
अणवत्तवओ त्ति अकषायो ह्यात्मा आत्मा भवति स्वस्वरूपावस्थितत्वात्, तद्वान्न भवति यः सोऽनात्मवान् सकषाय इत्यर्थः, तस्य अहिताय अपथ्याय अशुभाय पापाय असुखाय वा दुःखाय अक्षमाय असङ्गतत्वाय वा अनिःश्रेयसाय अकल्याणाय अननुगामिकत्वाय अशुभानुबन्धाय भवन्ति, मानकारणतयैहिकामुष्मिका-पायजनकत्वादिति, पर्यायो जन्मकालः प्रव्रज्याकालो वा, स च महानेव मानकारणं भवतीति महानिति विशेषणं द्रष्टव्यम्, अथवा गृहस्थापेक्षया अल्पोऽपि प्रव्रज्यापर्यायो मानहेतुरेवेति, तत्र जन्मपर्यायो महानहिताय, यथा बाहुबलिनः, एवमन्येऽपि यथासम्भवं वाच्याः, नवरं परियाले त्ति परिवारः शिष्यादिः, श्रुतं पूर्वगतादि, उक्तं च—
अणवत्तवओ—अकषाय आत्मा ही स्व स्वरूप में अवस्थित होने से आत्मा कहलाती है। जो वैसा नहीं है, वह अनात्मवान् है, सकषाय है। उसके (ये छह स्थान) अहित, अशुभ, अक्षम, अनिःश्रेयस और अनानुगामिकता (अशुभ अनुबंध) के हेतु होते हैं। क्योंकि मान ऐहिक और पारलौकिक अपाय का कारण है। पर्याय—जन्मतः अथवा चारित्र पर्याय। वह अहंकार का बहुत बड़ा कारण होता है, अतः यहां महान् विशेषण है। अथवा गृहस्थ की अपेक्षा से अल्प प्रव्रज्या पर्याय भी अहं का हेतु बनता है। उसमें जन्म पर्याय (मैं बड़ा हूं) महान् अहित के लिए है, जैसे बाहुबली। इस प्रकार अन्य भी इसी रूप में वाच्य है। परियाल का अर्थ है—शिष्य आदि परिवार। श्रुत पूर्वगत आदि है। कहा भी है—
जह जह बहुस्सुओ संमओ य सीसगणसंपरिवुडो य।
अविणिच्छिओ य समए तह तह सिद्धंतपडिणीओ।।
(सम्मति. 3/66)
जैसे-जैसे बहुश्रुत होता है। शिष्य गण से संपरिवृत होता है। सिद्धांत या आगम में अविनिश्चय (अस्थिर) होता है, वैसे-वैसे सिद्धांत प्रत्यनीक होता है।
तपःअनशनादि, लाभोऽन्नादीनाम्, पूजा स्तवादिरूपा, तत्पूर्वकः सत्कारो वस्त्राभ्यर्चनम्, पूजायां वा आदरः पूजासत्कार इति। जातिः मातृकः पक्षः, तया आर्याः अपापा निर्द्दोषा जात्यार्याः विशुद्धमातृका इत्यर्थः, अंबट्ठे-त्याद्यनुष्टुप्प्रतिकृतिः, षडप्येता इभ्यजातय इति, इभमर्हन्तीतीभ्याः, यद्द्रव्यस्तूपान्तरित उच्छ्रित-कदलिकादण्डो हस्ती न दृश्यते ते इभ्या इति श्रुतिः, तेषां जातय इभ्यजातयस्ता एता इति।
तप—अनशन आदि। लाभ—आहार आदि का। पूजा स्तुति आदि रूप। सत्कार—वस्त्र आदि से अर्चना। अथवा पूजा में आदर पूजा सत्कार है। जाति—मातृ पक्ष तथा आर्या—निष्पाप—निर्दोष। जिसका मातृपक्ष निर्दोष विशुद्ध हो वह जात्यार्या-विशुद्धमातृका है। अंबट्ठ आदि गाथा अनुष्टुप छंद की प्रतिकृति है। ये छहों ही इभ्य जाति हैं। जो व्यक्ति हाथी रखने में समर्थ होता है, वह इभ्य कहलाता है। जनश्रुति के अनुसार जिसके पास इतना धन हो कि उसकी राशि में सूंड ऊंची किया हुआ हाथी भी नहीं दिख पाता हो। उनकी जातियां इभ्य जातियां हैं।
कुलं पैतृकः पक्षः, उग्रा आदिराजेनारक्षकत्वेन ये व्यवस्थापितास्तद्वंश्याश्च, ये तु गुरुत्वेन ते भोगास्तद्वंश्याश्च, ये तु वयस्यतयाऽऽचरितास्ते राजन्यास्तद्वंश्याश्च, इक्ष्वाकवः प्रथमप्रजापतिवंशजाः, ज्ञाताः कुरवश्च महावीर-शान्तिजिनपूर्वजाः, अथवैते लोकरूढितो ज्ञेयाः।
कुल—पितृकुल या पितृपक्ष। उग्र—भगवान ॠषभ ने जिन्हें आरक्षक के रूप में नियुक्त किया, वे और उनके वंशज उग्र वंशी कहलाए। भोज—जो गुरु स्थानीय थे वे और उनके वंशज।
राजन्य—जो मित्र स्थानीय थे वे तथा उनके वंशज।
इक्ष्वाकु—भगवान ॠषभ के वंशज।
ज्ञात—भगवान महावीर के वंशज।
कुरु—भगवान शांतिनाथ के वंशज।
अथवा ये उग्र आदि लौकिक परंपरा से जानने चाहिए।
सू. 36. छव्विहा....कम्मपतिट्ठिता।
(टी.) इयं च जातिकुलार्यादिका लोकस्थितिरिति लोकस्थितिप्रत्यासत्त्या तामेवाह—छव्विहेत्यादि, इदं पूर्वमेव व्याख्यातम्, नवरमजीवा औदारिकादिपुद्गलास्ते जीवेषु प्रतिष्ठिताः आश्रिताः, इदं चानवधारणं बोद्धव्यम्, जीवविरहेणापि बहुतराणामजीवानामवस्थानात्, पृथ्विीविरहतोऽपि त्रस-स्थावरवदिति, तथा जीवाः कर्म्मसु ज्ञानावरणादिषु प्रतिष्ठिताः, प्रायस्तद्विरहितानां तेषामभावादिति।
यह जाति, कुल, आर्य आदि लोकस्थिति है। अतः लोकस्थिति के सादृश्य से उसे कहते हैं—छह प्रकार आदि। यह पूर्व व्याख्यात ही है। अजीव औदारिक आदि पुद्गल है। जीव प्रतिष्ठित अर्थात् जीव आश्रित किंतु यह निश्चयात्मक नहीं है। क्योंकि जीव के बिना भी बहुतर अजीव अवस्थित होते हैं। पृथ्वी के बिना भी त्रस-स्थावर जीव होते हैं। जीव ज्ञानावरण आदि कर्म प्रतिष्ठित है क्योंकि कर्म विरहित जीवों का प्रायः अभाव होता है।
सू. 37-40. छद्दिसाओ....माणुस्साणवि।
(टी.) अनन्तरं कर्म्मप्रतिष्ठिता जीवा उक्ताः, तेषां च दिक्ष्वेव गत्यादयो भवन्तीति दिशास्तासु गत्यादींश्च प्ररूपयन्नाह—छद्दिसाओ इत्यादि सूत्रकदम्बकम्, इदं च त्रिस्थानक एव व्याख्यातम्, तथापि किञ्चिदुच्यते—प्राचीना पूर्वा, प्रतीचीना पश्चिमा, दक्षिणा प्रतीता, उदीचीना उत्तरा, ऊर्ध्वमधश्चेति प्रतीते, विदिशो न दिशो विदिक्त्वादेवेति षडेवोक्ताः, अथवा आभिरेव जीवानां वक्ष्यमाणा गतिप्रभृतयः पदार्थाः प्रायः प्रवर्त्तन्ते, षट्स्थानकानुरोधेन वा विदिशो न विवक्षिता इति षडेव दिश उक्ता इति।
अनंतर सूत्र में कर्मप्रतिष्ठित जीव कहे गए। उन जीवों की दिशाओं में ही गति आदि होती है। अतः गति और दिशाओं का प्ररूपण करते हुए कहते हैं—दिशाएं छह हैं, इत्यादि। यह सूत्र समुदाय है। यह त्रिस्थानक के व्याख्या क्रम में पूर्व व्याख्यात ही है। तथापि कुछ कहते हैं—प्राची—पूर्व दिशा, प्रतीची—पश्चिम दिशा। दक्षिण दिशा प्रतीत ही है। उदीची—उत्तरदिशा है। ऊर्ध्व व अधोदिशा भी प्रतीत है। विदिशा दिशा नहीं है, क्योंकि विदिशा है। अतः दिशाएं छह ही कही गई हैं। अथवा इन छह दिशाओं में ही जीवों के वक्ष्यमाण गति आदि पदार्थ प्रायः होते हैं अथवा षट्स्थानक के अनुपात से विदिशा की विवक्षा नहीं की गई है। अतः दिशाएं छह ही कही गई है।
षड्भिर्दिग्भिर्जीवानां गतिः उत्पत्तिस्थानगमनं प्रवर्त्तते, अनुश्रेणिगमनात्तेषामित्येवमेतानि चतुर्दश सूत्राणि नेयानि, नवरं गतिरागतिश्च प्रज्ञापकस्थानापेक्षिण्यौ प्रसिद्धे एव, व्युत्क्रान्तिः, उत्पत्तिस्थानप्राप्तस्योत्पादः, साऽपि ॠजुगतौ षट्स्वेव दिक्षु, तथा आहारः प्रतीतः, सोऽपि षट्स्वेव दिक्षु, एतद्व्यवस्थितप्रदेशावगाढपुद्गलानामेव जीवेन स्पर्शनात् स्पृष्टानामेव चाहरणादिति, एवं षट्दिक्ता यथासम्भवं वृद्ध्यादिष्वप्यूह्येति, तथा वृद्धिः शरीरस्य, निवृद्धिः हानिस्तस्यैव, विकुर्वणा वैक्रियकरणम्, गतिपर्यायो गमनमात्रं न परलोकगमनरूपः तस्य गत्यागतिग्रहणेन गृहीतत्वादिति।
छहों ही दिशाओं में जीवों की गति—उत्पत्ति स्थान में गमन होता है। क्योंकि वे अनुश्रेणी (समश्रेणी में ही) में गमन करते हैं। इस प्रकार ये चौदह सूत्र ज्ञातव्य हैं। गति और आगति प्रज्ञापक के स्थान की अपेक्षा से प्रसिद्ध ही हैं। व्युत्क्रांति—उत्पत्ति स्थान में जाकर उत्पन्न होना। वह भी ॠजुगति में छहों ही दिशाओं (में होता है)। आहार प्रतीत है। वह भी छहों ही दिशाओं में होता है। इन दिशाओं में अवस्थित प्रदेशावगाढ़ पुद्गलों का ही जीव से स्पर्श होता है। और स्पृष्ट पुद्गलों का ही आहारण आदि होता है। इसी प्रकार छहों दिशाओं से यथासंभव वृद्धि, हानि आदि भी ऊह्य है। वृद्धि—शरीर की वृद्धि। निवृद्धि—शरीर की हानि। विकुर्वणा—विक्रिया करना। गति-पर्याय—गमन करना। यहां गति परलोक गमन के अर्थ में नहीं है। क्योंकि भवान्तर गमन रूप गति, गति-आगति शब्द से गृहीत है।
समुद्घातो वेदनादिकः सप्तविधः, कालसंयोगः समयक्षेत्रमध्ये आदित्यादि-प्रकाशसम्बन्धलक्षणः, दर्शनं सामान्यग्राही बोधः, तच्चेह गुणप्रत्ययावध्यादि-प्रत्यक्षरूपम्, तेनाभिगमो वस्तुनः परिच्छेदस्तत्प्राप्तिर्वा दर्शनाभिगमः, एवं ज्ञानाभिगमोऽपि, जीवाभिगमः सत्त्वाधिगमो गुणप्रत्ययावध्यादिप्रत्यक्षतः, अजीवाभिगमः पुद्गलास्तिकायाद्यधिगमः, सोऽपि तथैवेति, एवमिति यथा 'छहिं दिसाहिं जीवाणं गई पवत्तई' त्यादिसूत्राण्युक्तानि एवं चतुर्विंशतिदण्डक-चिन्तायां 'पंचेंदियतिरिक्खजोणियाणं छहिं दिसाहिं गई' त्यादीन्यपि वाच्यानि, तथा मनुष्यसूत्राण्यपि, शेषेषु नारकादिपदेषु षट्सु दिक्षु गत्यादीनां सामस्त्येनासम्भवात्, तथाहि—नरकादीनां द्वाविंशतेर्जीवविशेषाणां नारक-देवेषूत्पादाभावादूर्ध्वाधो-दिशोर्विवक्षया गत्यागत्योर-भावः, तथा दर्शन-ज्ञान-जीवा-ऽजीवाभिगमा गुणप्रत्ययावधिलक्षणप्रत्यक्षरूपा न सन्त्येव तेषाम्, भवप्रत्ययावधिपक्षे तु नारक-ज्योतिष्कास्तिर्यगवधयो भवनपतिव्यन्तरा ऊर्ध्वावधयो वैमानिकास्त्वधोऽवधयः शेषा निरवधय एवेति भावना, विवक्षाप्रधानानि च प्रायोऽन्यत्रापि सूत्राणी ति।
समुद्घात वेदना आदि सप्तविध है। काल-संयोग—समय क्षेत्र में सूर्य आदि द्वारा कृत प्रकाश संबंधी कालविभाग। दर्शन—सामान्यग्राही बोध। वह गुणप्रत्यय अवधि आदि प्रत्यक्ष रूप है। उससे वस्तु का ज्ञान अथवा प्राप्ति दर्शनाभिगम है। इसी प्रकार ज्ञानाभिगम भी है। जीवाभिगम—अवधि आदि ज्ञान के द्वारा जीवों का परिज्ञान। अजीवाभिगम—पुद्गलास्तिकाय आदि का परिज्ञान। वह भी उसी प्रकार है। इस प्रकार छहों दिशाओं में जीवों की गति होती है आदि सूत्र कहे गए हैं। चौबीस दण्डक विचारणा में पंचेन्द्रिय तिर्यंच के सूत्र भी इसी प्रकार कथनीय हैं। तथा मनुष्य सूत्र भी इसी प्रकार वाच्य हैं। शेष नारक आदि पदों में छहों दिशाओं में गति आदि समुच्चय रूप संभव नहीं होते हैं। जैसे—नारक आदि बाईस दंडकों में नारक का देवता में तथा देव का नारक आदि में उत्पाद आदि का अभाव होने से ऊर्ध्व-अधो आदि दिशाओं में गति का अभाव होता है। तथा दर्शन, ज्ञान, जीवाजीवाभिगम आदि भी उनमें उस रूप में नहीं होते हैं। भवप्रत्यय अवधि पक्ष में भी नारक और ज्योतिष्क तिर्यक् अवधि है। भवनपति और व्यंतर ऊर्ध्वावधि है। वैमानिक देव अधोवधि होते हैं। शेष जीव निरवधि होते हैं। अन्यत्र भी प्रायः सूत्र विवक्षाप्रधान है।
सू. 41,42. छहिं....सरीरवुच्छेयणट्ठाए।।
(टी.) अनन्तरसूत्रे मनुष्याणामजीवाधिगम उक्त इति मनुष्यप्रत्यासत्त्या संयतमनुष्याणामाहारग्रहणा-ऽग्रहणकारणानि सूत्रद्वयेनाह—छहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरमाहारम् अशनादिकमाहारयन् अभ्यवहरन्नाति-क्रामत्याज्ञाम्, पुष्टकारणत्वाद्, अन्यथा त्वतिक्रामत्येव, रागादिभावात्, तद्यथा—वेयणेत्यादिगाथा, वेदना च क्षुद्वेदना।
अनंतर सूत्र में मनुष्यों का अजीवाभिगम कहा गया। यहां मनुष्य की सदृशता से संयमी मनुष्यों के आहार ग्रहण व आहार अग्रहण (परित्याग) के कारणों को सूत्रद्वय से कहते हैं—'छहिं इत्यादि'—सूत्र स्पष्ट है। तथापि आहार—अशन आदि करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। कारण संपुष्ट होने से आज्ञा का पालन होता है। राग आदि भाव से आहार भोगने पर आज्ञा का अतिक्रमण होता है। जैसे—'वेयणा' आदि गाथाओं में बताया है। वेदना—क्षुधाजन्य वेदना।
वैयावृत्यं च आचार्यादिकृत्यकरणं वेदनावैयावृत्यं तत्र विषये भुञ्जीत, वेदनोपशमनार्थं वैयावृत्यकरणार्थं चेति भावः, ईर्या गमनं तस्या विशुद्धिर्युगमात्रनिहित-दृष्टित्वमीर्याविशुद्धिस्तस्यै इदमीर्याविशुद्ध्यर्थम्, इह च विशुद्धिशब्दलोपादीर्यार्थमित्युक्तम्, बुभुक्षितो हीर्याशुद्धावशक्तः स्यादिति तदर्थमिति, चः समुच्चये, संयमः प्रेक्षोत्प्रेक्षा-प्रमार्जनादिलक्षणः, तदर्थम्, तथेति कारणान्तरसमुच्चये, प्राणाः उच्छ्वासादयो बलं वा प्राणस्तेषां तस्या वा वृत्तिः पालनं तदर्थं प्राणसंधारणार्थमित्यर्थः, षष्ठं पुनः कारणं धर्मचिन्तायौ गुणनानुप्रेक्षार्थमित्यर्थः। इत्येतानि षट् कारणानीति। अत्र भाष्यगाथे—
वैयावृत्त्य—आचार्य आदि की वैयावृत्य के लिए। वेदना व वैयावृत्य के लिए भोजन करे अर्थात् वेदना के उपशमन के लिए तथा वैयावृत्य करने के लिए (भोजन करे) ऐसा भाव है। ईर्या—गमन। युगमात्र भूमि देखकर चलना ईर्या विशुद्धि है। उसके लिए ईर्याविशुद्ध्यर्थ है। यहां विशुद्धि शब्द का लोप होने से ईर्यार्थ कहा है। भूखा व्यक्ति ईर्या समिति की शुद्धि में अक्षम होता है, अतः ईर्याविशुद्धि के लिए (भोजन करे)। च समुच्चयार्थ है। संयम, प्रेक्षा, उत्प्रेक्षा प्रमार्जनालक्षण है, उसके लिए (भोजन विहित है) तथा इति कारणान्तर समुच्चयार्थ है। प्राण—उच्छ्वास आदि अथवा बल, उसकी वृत्ति प्राण वृत्ति है अर्थात् प्राणधारण करने के लिए (आहार करे)। षष्ठम हेतु है धर्म चिन्ता के लिए—गुणनानुप्रेक्षा के लिए। ये आहार करने के छह कारण हैं। यहां भाष्य की दो गाथाएं इस प्रकार हैं—
नत्थि छुहाए सरिसा वियणा भुंजिज्ज तप्पसमणट्ठा।
छाओ बुभुक्षितः वेयावच्चं न तरइ काउं अओ भुंजे।।
इरियं न य सोहेइ पेहाईयं च संजमं काउं।
थामो वा परिहायइ गुणणुप्पेहासु य असत्तो।।
(पिण्डनि. 263,264)
क्षुधा केे समान वेदना नहीं है। उसके शमन के लिए मुनि भोजन करे। बुभुक्षित वैयावृत्य नहीं कर सकता, अतः भोजन करे।' क्षुधावान ईर्यासमिति का शोधन नहीं कर सकता। प्रेक्षा आदि संयम करने के लिए (अशन करे)। अथवा बल क्षीण होने से गुणनानुप्रेक्षा में अशक्त होता है।
वोच्छिंदमाणे त्ति परित्यजन्, आतङ्के ज्वरादावुपसर्गे राज-स्वजनादिजनिते प्रतिकूला-ऽनुकूलस्वभावे तितिक्षणे अधिसहने, कस्याः? ब्रह्मचर्यगुप्तेः मैथुनव्रतसंरक्षणस्य, आहारत्यागिनो हि ब्रह्मचर्यं सुरक्षितं स्यादिति, प्राणिदया च संपातिमत्रसादिसंरक्षणं तपः चतुर्थादि षण्मासान्तं प्राणिदयातपस्तच्च तद्धेतुश्च प्राणिदयातपोहेतुस्तस्मात् प्राणिदयातपोहेतोर्दयादिनिमित्तमित्यर्थः, तथा शरीर-व्यवच्छेदार्थं देहत्यागाय आहारं व्यवच्छिन्दन्नाति-क्रामत्याज्ञामिति प्रक्रमः, इह गाथे
वोच्छिंदमाणे अर्थात् आहार का परित्याग करते हुए—1. आतंक—ज्वर आदि आकस्मिक बीमारी होने पर। 2. उपसर्ग—राजा, स्वजन आदि का प्रतिकूल-अनुकूल उपसर्ग होने पर। 3. तितिक्षण—सुरक्षा के लिए, ब्रह्मचर्य की सुरक्षा हेतु। क्योंकि आहार त्यागी के ब्रह्मचर्य सुरक्षित होता है। 4. प्राणिदया—संपातिम त्रस जीवों की सुरक्षा के लिए 5. तप—उपवास से लेकर छह मास तक के तप के लिए (यहां वृत्तिकार ने प्राणिदया व तप दोनों को समस्त किया है। उन्होंने प्राणिदया तप व उसके हेतुभूत तप को एक शब्द 'प्राणिदया' तप हेतु किया है। किंतु वस्तुतः ये दो शब्द प्रतीत होते हैं। 6. शरीर व्यवच्छेदार्थ—देह त्याग के लिए आहार का परित्याग करते हुए श्रमण निर्ग्रंथ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता है। यह प्रक्रम है। यहां दो गाथाएं इस प्रकार हैं—
आयंको जरमाई राया सन्नायगा य उवसग्गे।
बंभवयपालणट्ठा पाणिदया वासमहियाई।।
तवहेउ चतुत्थाई जाव य छम्मासिओ तवो होइ।
छट्ठं सरीरवोच्छेयणट्ठया होअणाहारो।।
(पिण्डनि. 667,668)
आतंक—ज्वर आदि, राजा, स्वजन आदि जन्य कृत उपसर्ग, ब्रह्मचर्य पालन, प्राणीदया—यथा वर्षा, महिका आदि गिरने पर, तप के लिए—उपवास से लेकर षण्मासावधि तप हेतु एवं षष्ठम हेतु है शरीर के व्युत्सर्ग के लिए मुनि अनाहार रहता है अर्थात् आहार का त्याग करता है।
सू. 43. छहिं....उदएणं।
(टी.) अनन्तरं श्रमणस्याहाराग्रहणकारणान्यभि-हितानीति श्रमणादेर्जीवस्यानुचितकारिण उन्माद-स्थानान्याह—छहीत्यादि, इदं च सूत्रं पञ्चस्थानक एव व्याख्यातप्रायम्, नवरं षड्भिः स्थानैरात्मा जीवः उन्मादम् उन्मत्ततां प्राप्नुयात्, उन्मादश्च महामिथ्यात्वलक्षण स्तीर्थकरादीनामवर्णं वदतो भवत्येव तीर्थकराद्य-वर्णवदनकुपितप्रवचनदेवतातो वा असौ ग्रहरूपो भवेदिति, पाठान्तरेण उम्मायपमायं ति उन्मादः सग्रहत्वं स एव प्रमादः प्रमत्तत्वम् आभोगशून्यतोन्मादप्रमादः, अथवोन्मादश्च प्रमादश्च अहितप्रवृत्ति-हिताप्रवृत्ती, उन्मादप्रमादं प्राप्नुयादिति, अवन्नं ति अवर्णम् अश्लाघामवज्ञां वा वदन् व्रजन् वा कुर्वन्नित्यर्थः, धम्मस्स त्ति श्रुतस्य चारित्रस्य वा, आचार्योपाध्यायानां च, चतुर्वर्णस्य श्रमणादिभेदेन चतुष्प्रकारस्य, यक्षावेशेन चैव निमित्तान्तरकुपितदेवाधिष्ठितत्वेन, मोहनीयस्य मिथ्यात्व-वेद-शोकादेरुदयेनेति।
अनन्तर सूत्र में श्रमण के आहार अग्रहण के कारण कहे गए। यहां श्रमण आदि जीव के अनुचित करनेवाले उन्माद स्थान कहते हैं—'छह आदि'। यह सूत्र पांचवें स्थानक में व्याख्यातप्रायः है तथापि छह स्थानों से आत्मा उन्माद को प्राप्त करता है। उन्माद महामिथ्यात्व लक्षण है, यह तीर्थंकर अर्हतों का अवर्णवाद करते हुए होता है। अथवा तीर्थंकर आदि के अवर्णवाद से प्रवचनदेवता (शासन प्रभावक देव) कुपित हो उसे ग्रसित करते हैं। पाठान्तर से उन्मादप्रमाद शब्द का अर्थ है—उन्माद ही प्रमाद है। वह उन्मत्तप्रमत्तता है अर्थात् आभोगशून्यता है। अथवा उन्मादप्रमाद का अर्थ है—अहित प्रवृत्ति और हित की अप्रवृति। इससे उन्माद प्रमाद होता है। अवर्ण से तात्पर्य है—अश्लाघा या अवज्ञा करते हुए। धम्मस्स—श्रुत अथवा चारित्र धर्म तथा आचार्य-उपाध्याय या चतुर्विध संघ की (अवज्ञा कर) यक्षावेश से अथवा मोहनीय कर्म—मिथ्यात्व, वेद, शोक आदि के उदय से (आत्मा उन्माद को प्राप्त करता है।
सू. 44. छव्विहे....पडिलेहणापमाए।
(टी.) उन्मादसहचरः प्रमाद इति तमाह—छव्विहे-त्यादि, षड्विधः षट्प्रकारः प्रमदनं प्रमादः प्रमत्तता सदुपयोगाभाव इत्यर्थः, प्रज्ञप्तः, तद्यथा—मद्यं सुरादि, तदेव प्रमादकारणत्वात् प्रमादो मद्यप्रमादः, यत आह—
प्रमाद उन्माद का सहचर है। अतः उसे कहते हैं—छव्विहे आदि। छह प्रकार से प्रमदन-प्रमत्तता सदुपयोग का अभाव है। यथा—मद्य—सुरा आदि ही जिस प्रमाद का हेतु है वह मद्य प्रमाद है। क्योंकि कहा है—
चित्तभ्रान्तिर्जायते मद्यपाना
च्चित्ते भ्रान्ते पापचर्यामुपैति।
पापं कृत्वा दुर्ग्गतिं यान्ति मूढास्
तस्मान्मद्यं नैवं देयं न पेयम्।।
( )
मद्यपान से चित्त में भ्रान्ति पैदा होती है। चित्त भ्रान्त होने पर पापकारी प्रवृत्तियां होती हैं। मूढ़ जीव पाप करके दुर्गति में जाता है। अतः मदिरा (मादक पेय) नहीं पीना चाहिए, न ही किसी को देना चाहिए।
एवं सर्वत्र, नवरं निद्रा प्रतीता, तद्दोषश्चायं—
इसी प्रकार सर्वत्र है। निद्रा प्रतीत है। उसके दोष इस प्रकार हैं—
निद्राशीलो न श्रुतं नापि वित्तं
लब्धुं शक्तो हीयते चैष ताभ्याम्।
ज्ञानद्रव्याभावतो दुःखभागी
लोकद्वैते स्यादतो निद्रयाऽलम्।।
( )
निद्राशील न ही श्रुत और न ही वित्त प्राप्ति कर सकता है। प्रत्युत नींद के कारण दोनों का ह्रास होता है। ज्ञान और धन दोनों के अभाव से दोनों लोक में प्राणी दुःख का अनुभव करता है, अतः नींद त्यागो।
विषयाः शब्दादयः, तेषां चैवं प्रमादता—
शब्द आदि विषय हैं। विषयों में भी प्रमादता है—
विषयव्याकुलचित्तो हितमहितं वा न वेत्ति जन्तुरयम्।
तस्मादनुचितचारी चरति चिरं दुःखकान्तारे।।
( )
यह जीव विषयों में व्याकुल चित्त हो हित-अहित को नहीं जानता। अतः अनुचित कृत्य करने से वह चिरकाल तक दुःख कान्तार में भ्रमण करता है।
कषायाः क्रोधादयः, तेषामप्येवं प्रमादता—
क्रोध आदि कषाय हैं। उनकी प्रमादता इस प्रकार है—
चित्तरत्नमसङ्क्लिष्टमान्तरं धनमुच्यते।
यस्य तन्मुषितं दोषैस्तस्य शिष्टा विपत्तयः।।
(हारि. अष्टक. 24/7)
असंक्लिष्ट चित्त रूपी रत्न अंतर धन कहा जाता है। जिसका यह (असंक्लेशमय चित्त रूपी) धन राग आदि दोषों ने चुरा लिया, वह विपत्तियों से घिर गया।
द्यूतं प्रतीतम्, तदपि प्रमाद एव, यतः—
जुआ प्रतीत है। वह भी प्रमाद ही है—
द्यूतासक्तस्य सच्चित्तं धनं कामाः सुचेष्टितम्।
नश्यन्त्येव परं शीर्षं नामापि च विनश्यति।।
( )
द्युत में आसक्त व्यक्ति के सद् चित्त, धन, सुचेष्टित काम (भोग) तो नष्ट होते ही हैं, पर श्रेष्ठ नाम भी नष्ट हो जाता है।
तथा प्रत्युपेक्षणं प्रत्युपेक्षणा, सा च द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावभेदाच्चतुर्धा, तत्र द्रव्यप्रत्युपेक्षणा वस्त्र-पात्राद्युप-करणानामशन-पानाद्याहाराणां च चक्षुर्निरीक्षणरूपा, क्षेत्रप्रत्युपेक्षणा कायोत्सर्ग-निषदन-शयनस्थानस्य स्थण्डिलानां मार्गस्य विहारक्षेत्रस्य च निरूपणा, कालप्रत्युपेक्षणा उचितानुष्ठानकरणार्थं कालविशेषस्य पर्यालोचना, भावप्रत्युपेक्षणा धर्म्मजागरिकादिरूपा, यथा—
प्रतिलेखना प्रत्युप्रेक्षा है। वह द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के भेद से चार प्रकार की है। द्रव्य प्रतिलेखना वस्त्र, पात्र आदि उपकरणों एवं अशन-पान आदि आहार की दृष्टि प्रतिलेखना (चक्षु निरीक्षण रूप) द्रव्य प्रतिलेखना है। क्षेत्र प्रतिलेखना—कायोत्सर्ग, बैठने और सोने के स्थान की, स्थंडिल भूमि, विहार क्षेत्र के मार्ग की निरूपणा (प्रतिलेखना) क्षेत्र प्रतिलेखना है। काल प्रतिलेखना—उचित अनुष्ठान करने के लिए काल विशेष का पर्यालोचन काल प्रतिलेखना है। धर्म जागरिका आदि रूप भाव प्रतिलेखना है। यथा—
किं कयं किं वा सेसं किं करणिज्जं तवं च न करेति?।
पुव्वावरत्तकाले जागरओ भावपडिलेहा।।
(ओेनि. 262)
मैंने क्या किया? क्या करना शेष है? क्या करणीय तप है जो नहीं कर रहा हूं? ऐसा पूर्वापर रात्रि में जागरण भाव प्रतिलेखना है।
तत्र प्रत्युपेक्षणां प्रमादः शैथिल्यमाज्ञातिक्रमो वा प्रत्युपेक्षणाप्रमादः, अनेन च प्रमार्जना-भिक्षाचर्यादिषु इच्छाकार-मिथ्याकारादिषु च दशविधसामाचारीरूप-व्यापारेषु यः प्रमादोऽसावुपलक्षितः, तस्यापि सामाचारिगतत्वेन षष्ठप्रमादलक्षणाव्यभिचारित्वादिति।
प्रतिलेखना में प्रमाद—शिथिलता अथवा आज्ञा का अतिक्रमण प्रत्युप्रेक्षणा प्रमाद है। इससे प्रमार्जना, भिक्षाचर्या आदि और इच्छाकार, मिच्छाकार आदि दशविध सामाचारी रूप व्यापार में जो प्रमाद होता है, वह उपलक्षित है। क्योंकि वह भी सामाचारी गत होने से अव्यभिचारी षष्ठ प्रमाद लक्षणा है।
सू. 45,46. छव्विहा....पाणीपाणविसोहणी।।
(टी.) अनन्तरं प्रत्युपेक्षाप्रमाद उक्तः, अथ तामेव तद्विशिष्टामाह—छव्विहेत्यादि, षड्विधा षड्भेदा प्रमादेन उक्तलक्षणेन प्रत्युपेक्षा प्रमादाप्रत्युपेक्षा प्रज्ञप्ता, तद्यथा—
अनंतर सूत्र में प्रत्युपेक्षा प्रमाद कहा गया। यहां उनमें ही विशेष का कथन करते हैं। प्रमादयुक्त प्रतिलेखना के छह प्रकार हैं। यथा—यहां आरभड गाथा है—
आरभडा गाहा, आरभटा वितथकरणरूपा, अथवा त्वरितं सर्वमारभमाणस्य, अथवा अर्द्धप्रत्युपेक्षित एवैकत्र यदन्यान्यवस्त्रग्रहणं सा आरभटा, सा च वर्जनीया दोषत्वादिति सर्वत्र सम्बन्धनीयमिति।
1. आरभटा—व्यर्थ या मिथ्याकरण रूपा (विधि से विपरीत प्रतिलेखन करना) एक साथ शीघ्र सबका प्रतिलेखन प्रारंभ करते हुए अथवा एक वस्त्र का पूरा प्रतिलेखन किए बिना आकुलता से दूसरे वस्त्र को ग्रहण करना। दोषयुक्त होेने से यह वर्जनीय है। ऐसा सर्वत्र योजनीय है।
सम्मर्द्दा यत्र वस्त्रस्य मध्यप्रदेशे संवलिताः कोणा भवन्ति, यत्र वा प्रत्युपेक्षणीयोपधिवेण्टिकायामेवोपविश्य प्रत्युपेक्षते सा सम्मर्द्देति।
2. सम्मर्द्दा—जहां प्रतिलेखनीय वस्त्र के मध्य सलवटे पड़ जाए या मुड़ जाए अथवा प्रतिलेखनीय उपधि के ऊपर ही बैठकर प्रतिलेखना करना सम्मर्दा दोष है। (यह भी वर्जनीय है।)
मोसली प्रत्युपेक्ष्यमाणवस्त्रभागेन तिर्यगूर्ध्वमधो वा घट्टनारूपा। तइय त्ति तृतीया प्रमादप्रत्युपेक्षणेति, क्वचिद् अट्ठाणट्ठवणा य त्ति दृश्यते, तत्र गुर्ववग्रहादिके अस्थाने प्रत्युपेक्षितोपधेः स्थापनं निक्षेपोऽस्थानस्थापना।
3. मोसली—प्रतिलेखन करते समय वस्त्र को ऊपर, नीचे अथवा तिरछे किसी वस्त्र या पदार्थ से संघट्टित करना। यह तीसरा मोसली प्रमाद प्रत्युपेक्षणा दोष है। कहीं-कहीं 'अट्ठाणट्ठवणा' पाठ भी मिलता है। वहां गुरु के अवग्रह आदि (अस्थान) में उपधि का प्रतिलेखन करना अथवा रखना अस्थान स्थापना है।
प्रस्फोटना प्रकर्षेण धूननं रेणुगुण्डितस्येव वस्त्रस्येति, इयं च चतुर्थी। विक्खित्त त्ति वस्त्रं प्रत्युपेक्ष्य ततोऽन्यत्र यमनिकादौ प्रक्षिपति यद् अथवा वस्त्राञ्चलादीनां यदूर्ध्वक्षेपणं सा विक्षिप्तोच्यते।
4. प्रस्फोटना—प्रतिलेखनीय रज लिप्त वस्त्र को वेग से झटकना। यह चतुर्थ दोष है। 5. विक्षिप्ता—प्रतिलेखित वस्त्र को अन्यत्र यमनिका (पर्दा) आदि में रख देना अथवा वस्त्र के अंचल को इतना ऊंचा उठाना कि (उसकी प्रतिलेखना न कर सके)। वह विक्षिप्ता है।
वेइय त्ति वेदिका पञ्चप्रकारा,
6. वेदिका—यह पांच प्रकार की है—
तत्र ऊर्ध्ववेदिका, यत्र जानुनोरुपरि हस्तौ कृत्वा प्रत्युपेक्षते 1, अधोवेदिका जानुनोरधो हस्तौ निवेश्य 2, एवं तिर्यग्वेदिका जानुनोः पार्श्वतो हस्तौ नीत्वा 3, द्विधावेदिका बाह्वोरन्तरे द्वे अपि जानुनी कृत्वा 4, एकतोवेदिका एकं जानु बाह्वोरन्तरे कृत्वेति 5, षष्ठी प्रमादप्रत्युपेक्षणेति प्रक्रमः, इह गाथे—
1. ऊर्ध्ववेदिका—जहां दोनों जानुओं—घुटनों के ऊपर हाथ करके प्रतिलेखना की जाए। 2. अधोवेदिका—जानु के नीचे हाथ रखकर की जाए 3. तिर्यग्वेदिका—हाथ को जानु से पार्श्व भाग की ओर ले जाकर प्रतिलेखना की जाए। 4. द्विधावेदिका—दोनों भुजाओं के मध्य दोनों घुटने करके की जानेवाली 5. एकतोवेदिका—एक घुटना भुजाओं के मध्य करके की जानेवाली। इस प्रकार यह छह प्रकार की प्रमाद प्रतिलेखना है। यहां दो गाथाएं इस प्रकार हैं—
वितहकरणम्मि तुरियं अन्नं अन्नं च गिण्ह आरभडा।
अंतो व होज्ज कोणा निसियण तत्थेव संमद्दा।।
गुरुउग्गहादठाणं पप्फोडण रेणुगुंडिए चेव।
विक्खेवं तुक्खेवो वेइयपणगं च छद्दोसा।।
(पंचव. 246, 7)
विधि से विपरीत प्रतिलेखना करना अथवा त्वरा से एक के बाद शीघ्र दूसरे वस्त्र को ग्रहण करना आरभटा है। जिसमें वस्त्र मुड़ा हुआ रह जाए या जल्दबाजी के कारण सलवटें हो जाए वह सम्मर्दा है। गुरु के अवग्रह में प्रविष्ट हो प्रतिलेखना करना अस्थान है। रज लिप्त उपधि को वेग से झटकाना प्रस्फोटा है। विक्षिप्त उपधि की प्रतिलेखना कर उन्हें अप्रतिलेखित उपधि पर रख देना। ऊर्ध्ववेदिका पंचक वेदिका (दोष) है—ये छह प्रमादयुक्त प्रतिलेखना है अथवा प्रतिलेखना के छह दोष हैं।
उक्तविपरीतां प्रत्युपेक्षणामेवाह—छव्विहेत्यादि, षड्विधा अप्रमादेन प्रमादविपर्ययेण प्रत्युपेक्षणा, अप्रमादप्रत्युपेक्षणा प्रज्ञप्ता, तद्यथा—अणच्चा गाहा, वस्त्रमात्मा वा न नर्त्तितं न नृत्यदिव कृतं यत्र तदनर्तितं प्रत्युपेक्षणम्, वस्त्रं नर्त्तयत्यात्मानं वेत्येवमिह चत्वारो भङ्गाः 1, तथा वस्त्रं शरीरं वा न वलितं कृतं यत्र तदवलितमिहापि तथैव चतुर्भङ्गी 2, तथा न विद्यतेऽनुबन्धः सातत्यं प्रस्फोटकादीनां यत्र तदननुबन्धि, इन् समासान्तोऽत्र दृश्यः, नानुबन्धि अननुबन्धीति वा 3, तथा न विद्यते मोसली उक्तलक्षणा तत्र तदमोसलि 4, छप्पुरिमा नव खोड त्ति तत्र वस्त्रे प्रसारिते सति चक्षुषा निरूप्य तदर्वाग्भागं परावर्त्य निरूप्य च त्रयः पुरिमाः कर्तव्याः प्रस्फोटका इत्यर्थः, तथा तत् परावर्त्य चक्षुषा निरूप्य च पुनरपरे त्रयः पुरिमा एवमेते षट्, तथा नव खोटका ते च त्रयस्त्रयः प्रमार्जनानां त्रयेण त्रयेणान्तरिताः कार्या इति, पदद्वयेनापि पञ्चमी अप्रमादप्रत्युपेक्षणोक्ता, पुरिमखोटकानां सदृशत्वादिति। तथा पाणेर्हस्तस्योपरि प्राणानां प्राणिनां कुन्थ्वादीनामित्यर्थः, विसोहणि त्ति विशोधना प्रमार्जना प्रत्युपेक्ष्यमाणवस्त्रेणैव कार्या नवैव वाराः, उक्तन्यायेन खोटकान्तरितेति षष्ठी अप्रमाद-प्रत्युपेक्षणेति, इह गाथे—
उक्त प्रतिलेखना की प्रतिपक्षी को कहते हैं—छह इत्यादि। अप्रमादयुक्त प्रतिलेखना के छह प्रकार हैं, यथा—अणच्चा आदि। वस्त्र अथवा स्वयं को न नचाना, नृत्यवत् न करना अनर्तित प्रत्युपेक्षा है। वस्त्र को नचाता है या स्वयं को नचाता है (हिलाता) है—उसके चार विकल्प हैं। वस्त्र अथवा शरीर को न मोड़ना अवलित है। इसके भी चार विकल्प हैं। जिसमें अनुबंध नहीं होता। निरन्तर वस्त्र आदि को नहीं झटकाया जाए वह अननुबंधी है। यहां इस समासान्त है। इसे नानुबंधी अथवा अननुबंधी कह सकते हैं। जहां मोसली न हो वह अमोसली है। मोसली का अर्थ पूर्व में बताया जा चुका है। षट् पुरिम—नवखोटक—इसमें वस्त्र फैलाकर आंखों से देखकर, उसके आगे के भाग को पलटकर देखकर तीन पुरिम किये जाते हैं और झटकाया जाता है। फिर उसे परिवर्तित कर चक्षु से निरीक्षण कर पुनः तीन पुरिम किए जाते हैं। ये छह भाग हुए। तीन-तीन प्रमार्जना के तीन-तीन अन्तर से तीन विभाग करने से नव खोटक होते हैं। इन दो पदों से पांचवीं अप्रमाद प्रत्युपेक्षणा कही गई है। क्योंकि पुरिम और खोटक में समानता है। तथा हाथ में कुंथु आदि जीवों का विशोधन कर प्रमार्जन करना पाणि प्राण विशोधिनी छट्ठी अप्रमादप्रत्युपेक्षणा है। प्रत्युपेक्ष्यमाण वस्त्र से ही नौ बार प्रमार्जना करनी चाहिए। उक्त न्याय से खोटक के अनंतर कुंथु आदि जीव यत्ना से प्रमार्जित किए जाते हैं। यहां दो गाथाएं हैं—
वत्थे अप्पाणम्मि य चउहा अणच्चावियं अवलियं च।
अणुबंधि निरंतरया तिरिउड्ढऽहघट्टणा मुसली।।
वस्त्र अथवा आत्मा की अपेक्षा चार भंग हैं। अनर्तित-अवलित—वस्त्र अथवा आत्मा (स्वयं) को न नचाना, न मोड़ना अनर्तितमवलित है। अनुबंधि अर्थात् नैरन्तर्य से प्रत्युपेक्षा न करना। तिर्यक्, ऊर्ध्व व अधः में संघट्टना मोसली है
छप्पुरिमा तिरियकए नव खोडा तिन्नि तिन्नि अंतरिया।
ते पुण वियाणियव्वा हत्थम्मि पमज्जणतिएणं।।
(पंचव. 240,242)
षट् पूर्वा अर्थात् प्रथम क्रियाविशेष। वस्त्र को तिरछा करके उभयतः निरीक्षण करना। तीन-तीन के अन्तर से नव खोटक हो और पुनः हाथ में प्रमार्जन किया जाए।
सू. 47-60. छ लेसाओ....महाघोसस्स।
(टी.) इयं च प्रमादाप्रमादप्रत्युपेक्षा लेश्याविशेषतो भवतीति लेश्यासूत्रम्, लेश्याधिकारादेव पञ्चेन्द्रियतिर्यग्-मनुष्यदेवलेश्यासूत्राणि, देवप्रत्यासत्त्या सक्केत्यादि-कान्यग्रमहिष्यादिसूत्राणि चावग्रहमतिसूत्रादर्वाग्वर्त्तीनि, कण्ठ्यानि च, नवरं देवानां जात्यपेक्षया अवस्थितरूपाः षट् लेश्या अवगन्तव्या इति।
यह प्रमाद व अप्रमाद प्रत्युपेक्षा लेश्या विशेष से होती है। अतः लेश्या सूत्र हैं। लेश्या अधिकार से ही पंचेन्द्रिय तिर्यंच, मनुष्य और देव लेश्या सूत्र हैं। देव की समानता से शक्र आदि की अग्रमहीषियों के सूत्र और अवग्रहमति सूत्र (सू. 61) के अर्वाग्वर्ती सूत्र हैं जो कि स्पष्ट है। तथापि देवों की जाति की अपेक्षा अवस्थिति रूप षट्लेश्या जाननी चाहिए।
सू. 61-64. छव्विहा....धरेति।
(टी.) अनन्तरं देववक्तव्यतोक्ता, देवाश्च भवप्रत्ययादेव विशिष्टमतिमन्तो भवन्तीति मतिभेदान् सूत्रचतुष्टयेनाह—छव्विहा उग्गहेत्यादि, मतिः आभिनिबोधिकम्, सा चतुर्विधा, अवग्रहेहापाय-धारणा भेदात्, तत्रावग्रहः प्रथमं सामान्यार्थग्रहणम्, तद्रूपा मतिरवग्रहमतिः, इयं च द्विविधा व्यञ्जनावग्रहमति-रर्थावग्रहमतिश्च, तत्रार्थावग्रहमतिर्द्विधा—निश्चयतो व्यवहारतश्च, तत्र व्यञ्जनावग्रहोत्तरकालमेकसामयिकी प्रथमा, द्वितीया त्वन्तर्मुहूर्त्तप्रमाणा अवायरूपा अपि सा ईहापाययोरुत्तरयोः कारणत्वादवग्रहमतिरित्युपचरितेति, यत आह—
अनंतर सूत्रों में देवों की वक्तव्यता का प्ररूपण हुआ और देव भव-प्रत्यय से विशिष्ट मति संपन्न होते हैं। अतः मति के भेदों को चार सूत्रों से कहते हैं—अवग्रह आदि छह प्रकार का है। मति का अर्थ है—आभिनिबोधिक (ज्ञान)। वह अवग्रह, ईहा, अपाय और धारणा के भेद से चार प्रकार का है। अवग्रह प्रथम सामान्य अर्थ का ग्रहण है। अवग्रह रूप मति अवग्रहमति है। यह दो प्रकार की है—व्यंजनावग्रहमति और अर्थाव-ग्रहमति। अर्थावग्रहमति के भी दो प्रकार हैं—निश्चय और व्यवहार। निश्चयतः अर्थावग्रहमति व्यंजनावग्रह के उत्तरकाल की एक सामायिकी है। द्वितीय अन्तर्मुहूर्त्त प्रमाण की अवाय रूपा है। वह अवायरूपा होने पर भी उत्तरोत्तर ईहा और अपाय का कारण होने से उपचार से अवग्रह मति कहा जाता है। क्योंकि कहा भी है—
सामण्णमेत्तगहणं णेच्छयियो समयमोग्गहो पढमो।
तत्तोणंतरमीहियवत्थुविसेसस्स जोऽवायो।।
सो पुण ईहावायावेक्खातोऽवग्गहो त्ति उवयरितो।
एस्सविसेसावेक्खं सामण्णं गेण्हते जेण।।
तत्तोणंतरमीहा तत्तोऽवायो य तव्विसेसस्स।
इय सामण्णविसेसावेक्खा जावंतिमो भेदो।।
(विभा. 281-83)
जो सामान्यमात्र का ग्रहण करता है और जिसका काल एक समय होता है वह प्रथम अवग्रह नैश्चयिक अवग्रह होता है। उसके अनंतर ईहित वस्तु विशेष का जो निश्चय होता है, वह पुनः होनेवाली ईहा अपाय की अपेक्षा से औपचारिक (व्यावहारिक) अर्थावग्रह कहलाता है। क्योंकि अपाय भी भावी विशेष की अपेक्षा से सामान्य का ही ग्रहण करता है। उसके अनंतर पुनः ईहा और उसके बाद ईहित विशेष का अपाय (निश्चय) होता है। इस प्रकार यह सामान्य और विशेष की अपेक्षा का क्रम तब तक चलता है, जब तक वस्तु का अंतिम विशेष नहीं आ जाता।
सव्वत्थेहावाया णिच्छयतो मोत्तुमाति सामण्णं।
संववहारत्थं पुण सव्वत्थाऽवग्गहोऽवाओ।।
(विभा. 284)
पूर्वोक्त चर्चा का निष्कर्ष यही है कि अर्थबोध की प्रक्रिया में प्रथम सामान्य को छोड़ नैश्चयिक रूप से सर्वत्र ईहा और अपाय होते रहते हैं। व्यावहारिक दृष्टि से जो-जो अपाय है, वह उत्तरोत्तर ईहा और अपाय की अपेक्षा से तथा भावी विशेष की अपेक्षा से उपचार से अवग्रह कहलाता है।
तरतमजोगाभावेऽवायो च्चिय धारणा तदंतम्मि।
सव्वत्थ वासणा पुण भणिया कालंतरे सती वि।।
(विभा. 285)
तरतम योग (तारतम्य) का अभाव होने पर अपाय ही होता है। (उत्तरोत्तर विशेष धर्म विषयक जिज्ञासा की निवृत्ति होने पर अपाय अवग्रह नहीं कहलाता) और उस अपाय के अन्त में सर्वत्र धारणा होती है। कालान्तर में वही वासना और स्मृति होती है।
तत्र व्यवहारावग्रहमतिमाश्रित्य प्रायः षड्विधत्वं व्याख्येयमिति, तद्यथा—क्षिप्रमवगृह्णाति तुल्यादिस्पर्शं क्षयोपशमपटुत्वादचिरेणैव वेत्ति मतिस्तद्विशिष्टः पुरुषो वेति, बहुं ति शय्यायां ह्युपविशन् पुमांस्तत्रस्थयोषित्-पुष्प-चन्दन-वस्त्रादिस्पर्शं बहुं भिन्नजातीयं सन्तमेकैकं भेदेनावबुध्यते—अयं योषित्स्पर्श इत्यादि, बहुविहं ति बह्व्यो विधा भेदा यस्य स बहुविधस्तं योषिदादि-स्पर्शमेकैकं शीत-स्निग्ध-मृदु-कठिनादिरूपमवगृह्णातीति, धुवं ति ध्रुवमत्यन्तं सर्वदैवेत्यर्थः, यदा यदा अस्य तेन स्पर्शेन योषिदादिना योगो भवति तदा-तदा तमवच्छिनत्तीत्यर्थः, एतदुक्तं भवति—सतीन्द्रिये सति चोपयोगे यदाऽसौ विषयः स्पृष्टो भवति तदा तमवगृह्णात्येवेति, अणिस्सियं ति निश्रितो लिङ्गप्रमितोऽभिधीयते, यथा यूथिकाकुसुमानामत्यन्तं शीत-मृदु-स्निग्धादिरूपः प्राक् स्पर्शोऽनुभूतः तेनानुमानेन लिङ्गेन तं विषयमपरिच्छिन्दत् यदा ज्ञानं प्रवर्त्तते तदा अनिश्रितमलिङ्गमवगृह्णातीत्यभिधीयतेअसंदिद्धं ति असंदिग्धं निश्चितं सकलसंशयादि-दोषरहितमिति, यथा तमेव योषिदादिस्पर्शमवगृह्णत् योषित एवायं चन्दन-स्यैवायमित्येवमवगृह्णातीति। एवमीहा-ऽपाय-धारणा-मतीनां षड्विधत्वम्, नवरं धारणायां क्षिप्र-धु्रवपदे परित्यज्य पुराण-दुर्द्धरपदाभ्यां सह षड्विधत्वमुक्तम्, तत्र च पुराणं बहुकालीनं दुर्द्धरं गहनं चित्रादीति, क्षिप्र-बहु-बहुविधादिपदषट्कविपर्ययेणापि षड्विधा अवग्रहादि-मतिर्भवतीति मतिभेदानामष्टा-विंशतेर्द्वादशभिर्गुणनात् त्रीणि शतानि षट्त्रिंशदधिकानि भवन्ति, अभाणि च भाष्यकारेण—।
यहां व्यवहार अवग्रहमति की अपेक्षा प्रायः छह प्रकार से व्याख्या की जानी चाहिए। यथा—1. शीघ्र ग्रहण करना। ऐसी मति अथवा मति विशेष पुरुष क्षयोपशम की पटुता से शीघ्र ही तुल्य स्पर्श आदि को ग्रहण कर लेता है। बहु-शय्या में बैठे हुए ही पुरुष तत्रस्थ युवती, पुष्प, चंदन, वस्त्र आदि के स्पर्श को जो कि अनेक जातिवाला है, उस एक-एक को भेदपूर्वक जानता है। जैसे यह तरुणी का स्पर्श है आदि। बहुविध—जिसके बहुत भेद हैं वह बहुविध है। उस योषिता आदि के स्पर्श को एक-एक कर शीत, स्निग्ध, मृदु, कठिन आदि रूपों में ग्रहण करता है। (यथा—युवती के शरीर का स्पर्श मृदु है, चंदन का शीत है, पुष्प का स्निग्ध है इत्यादि) ध्रुव (निश्चय)—सर्वदा इसी रूप में ही उसे ग्रहण करता है। जब-जब उसका उस तरुणी आदि से योग हो, तब-तब उसे जान लेता है। ऐसा कहा गया है—इन्द्रियां उपयोग में होने पर जब वह विषय का स्पर्श करती हैं तब उसे ग्रहण कर ही लेती हैं। अनिश्रित—निश्रित का अर्थ है लिंग के सहारे ज्ञान करना। जैसे चमेली या जूही के फूलों का पूर्व में अत्यंत शीत, मृदु व कोमल आदि स्पर्श अनुभव किया हुआ हो, उस अनुमान या लिंग के आधार पर उस विषय को जानते हुए जब ज्ञान होता है तब अनिश्रित लिंग ज्ञान करता है, ऐसा कहा जाता है। असंदिग्ध—समस्त संशय आदि दोषों से रहित निश्चित ज्ञान करना। जैसे उसी तरुणी आदि के स्पर्श का ज्ञान करते हुए यह वही युवती है, वही चंदन है—ऐसा ग्रहण (ज्ञान) करता है। इस प्रकार ईहा, अपाय, धारणा आदि के छह-छह प्रकार हैं। धारणा में क्षिप्र और ध्रुव के स्थान पर पुराण और दुर्धर पद के साथ छह प्रकार हैं। यहां पुराण का अर्थ है—बहुकालीन (पुराना) तथा दुर्धर—गहन चित्र आदि। क्षिप्र, बहु, बहुविध आदि पदषट्क के विपर्यय से भी षड्विध अवग्रह आदि मति होती है। मतिज्ञान के अवग्रह आदि अट्ठाईस भेदों को बहु-अबहु आदि बारह भेदों से गुणित करने पर तीन सौ छत्तीस (28×12=336) भेद होते हैं। विशेषावश्यक भाष्यकार ने भी कहा है—
जं बहु बहुविध खिप्पा णिस्सित
णिच्छित धुवे तर विभिण्णा।
पुणरोग्गहादयो तो तं छत्तीसत्तिंसतभेदं।।
णाणासद्दसमूहं बहुं पिधं मुणति भिण्णजातियं।
बहुविधमणेगभेतं एक्केक्कं णिद्धमधुरादि।।
खिप्पमचिरेण तं चिय
सरूवतो जं अणिस्सितमलिंगं।
णिच्छितमसंसयं जं धुवमच्चंतं ण तु कताइं।।
श्रुतनिश्रित मतिज्ञान के अवग्रह आदि अट्ठाईस भेदों को बहु-अबहु, बहुविध-अबहुविध, क्षिप्र-अक्षिप्र, निश्रित-अनिश्रित, निश्चित-अनिश्चित, ध्रुव-अध्रुव—इन बारह भेदों से गुणित करने पर आभिनिबोधिकज्ञान के तीन सौ छत्तीस भेद होते हैं।
1. बहु-नाना प्रकार के शब्द समूह को पृथक्-पृथक् रूप से एक साथ ग्रहण करना। जैसे—यह पटह शब्द है, यह शंख शब्द है आदि।
2. बहुविध—शंख, भेरी आदि के एक-एक शब्द के स्निग्धत्व, मधुरत्व आदि अनेक धर्मों को एक साथ ग्रहण करना, जैसे—यह शंख का शब्द स्निग्ध है, मधुर है आदि।
3. क्षिप्र—शीघ्र ग्रहण करना।
4. अनिश्रित—हेतु, लिंग आदि का सहारा लिए बिना ही स्वरूप का बोध करना।
5. निश्चित—असंदिग्ध रूप से बोध करना।
6. ध्रुव—जिस प्रकार पहले बहु, बहुविध आदि का ज्ञान किया, वैसे ही सदैव जानना। यह कादाचित्क नहीं होता।
एत्तो च्चिय पडिवक्खं
साधेज्जा णिस्सिते विसेसो वा।
परधम्मेहि विमिस्सं
णिस्सितमविमिस्सितं इतरं।।
(विभा. 306-309)
उपर्युक्त पदषट्क से ही उनके प्रतिपक्ष का कथन कर लेना चाहिए। अथवा निश्रित और उसके प्रतिपक्षभूत अनिश्रित के विषय में (प्रकारांतर से) व्याख्या इस प्रकार है—पर धर्मों से विमिश्रित वस्तु का ग्रहण करना निश्रित है। उससे इतर अर्थात् परधर्मों से मिश्रित ग्रहण न कर जो वस्तु जैसी है, उसे उसी रूप में ग्रहण करना अनिश्रित है।
इह भावना—अक्षिप्रं चिरेण, निश्रितं लिङ्गात्, अनिश्चितं सन्दिग्धम्, अध्रुवं कदाचित्, अथवा निश्रितानिश्रितयोरयमपरो विशेषः—निश्रितं गृह्णाति गवादिकमर्थं सारङ्गादिधर्म्मविशिष्टमवगृह्णाति, अनिश्रितं गां गोधर्मैरेव विशिष्टं गृह्णाति, यदिह न स्पृष्टं तत् स्पष्टमेवेति।
यहां भावना इस प्रकार है—अक्षिप्र—दीर्घकालिक विमर्श से, निश्रित—पताका आदि किसी लिंग की निश्रा से, अनिश्चित—संदिग्ध रूप में, अध्रुव—कदाचित्। अथवा निश्रित और अनिश्रित की विशेष अपर व्याख्या इस प्रकार है—निश्रित—गाय आदि अर्थ को सारंग आदि धर्म विशेष (के रूप में) ग्रहण करता है। अनिश्रित—गाय को गाय के धर्मों से ही विशेष रूप में ग्रहण करता है। जो यहां स्पृष्ट नहीं है वह स्पष्ट ही है।
सू. 65,66. छव्विहे....विउसग्गो।
(टी.) अनन्तरं मतिरुक्ता, तद्विशेषवन्तश्च तपस्यन्तीति तपोऽभिधानाय सूत्रद्वयम्—छव्विहेत्यादि गतार्थमेतत्, तथापि किञ्चिदुच्यते, बाहिरए तवे त्ति बाह्यमित्यासेव्यमानस्य लौकिकैरपि तपस्तया ज्ञायमानत्वात् प्रायो बहिः शरीरस्य तापकत्वाद्वा तपति दुनोति शरीर-कर्माणि यत्तत्तप इति, तत्राऽनशनम् अभोजनमाहारत्याग इत्यर्थः, तद् द्विधा—इत्वरं यावत्कथिकं च, तत्रेत्वरं चतुर्थादि षण्णमासान्तमिदं तीर्थमाश्रितत्येति।
अनंतर सूत्रों में मति का कथन हुआ। विशेष मतिवान पुरुष ही तप करते हैं, अतः तप का कथन करने के लिए सूत्रद्वय कहते हैं—छव्विहे इत्यादि—यह स्पष्ट ही है। फिर भी कुछ कहते हैं। बाह्य तप—लौकिकों के द्वारा भी बाह्य आसेवन करने वालों का तप भी प्रायः तप रूप से ज्ञात होने से अर्थात् जो तप लोकोत्तर होने पर भी लौकिक दृष्टि से जाना जाए अथवा जो बहि अर्थात् शरीर को तपाने से जिसमें शरीर और कर्म तपते हैं वह तप है। अनशन का अर्थ है भोजन न लेना, आहार-त्याग।
वह अनशन दो प्रकार का है—इत्वरिक एवं यावत्कथिक। यहां इत्वर तप चतुर्थ भक्त (उपवास) से लेकर तीर्थ की अपेक्षा षण्मासिक है।
यावत्कथिकं त्वाजन्मभावि त्रिधा—पादपोप-गमनेङ्गितमरण-भक्त-परिज्ञाभेदात्, एतच्च प्राग्व्याख्यात-मिति 1, ओमोयरिय त्ति अवम् ऊनमुदरं जठरम् अवमोदरं तस्य करणमवमोदरिकेति, सा च द्रव्यत उपकरण-भक्त-पानविषया प्रतीता, भावतस्तु क्रोधादित्याग इति 2,
यावत्कथिक आजन्म (जब तक जीए, तब तक) होता है। उसके तीन प्रकार हैं—1. पादोपगमन, 2. इंगितमरण और भक्तपरिज्ञा। इसकी व्याख्या पूर्व में की जा चुकी है। ओमोयरिय—जिसमें उदर कुछ खाली रहे (अपेक्षा से कुछ कम) वह अवमोदर है, उसे करना अवमोदरिका है। वह द्रव्यतः उपकरण, भोजन, पानी आदि की है जो प्रसिद्ध है। भावतः क्रोध आदि कषाय की अल्पता-न्यूनता भाव अवमोदरिका है।
भिक्षार्थं चर्या चरणमटनं भिक्षाचर्या, सैव तपो निर्जराङ्गत्वादनशनवद्, अथवा सामान्योपादानेऽपि विशिष्टा विचित्राभिग्रहयुक्तत्वेन वृत्तिसङ्क्षेपरूपा सा ग्राह्या, यत इहैव वक्ष्यति—छव्विहा गोयरचरिया (सू. 69) त्ति, न चेयं ततोऽत्यन्तभिन्नेति, भिक्षाचार्यायां चाभिग्रहा द्रव्यादिविषयतया चतुर्विधाः, तत्र द्रव्यतोऽलेपकार्याद्येव द्रव्यं ग्रहीष्ये, क्षेत्रतः परग्राम-गृहपञ्चकादिलब्धम्, कालतः पूर्वाह्णादौ, भावतो गानादिप्रवृत्ताल्लब्धमिति 3, रसाः क्षीरादयः तत्परित्यागो रसपरित्यागः 4, कायक्लेशः शरीरक्लेशनम्, स च वीरासनादिरनेकधा 5, प्रतिसंलीनता गुप्तता, सा चेन्द्रिय-कषाय-योगविषया विविक्तशयनासनता वेति 6।
भिक्षा के लिए विचरण भिक्षाचर्या है। वही तप है क्योंकि अनशन की भांति वह निर्जरा का अंग है। अथवा सामान्य उपादान होने पर भी नाना प्रकार के विशेष अभिग्रह युक्त होने से वृतिसंक्षेप रूपा वह ग्राह्य है। क्योंकि इसी स्थान में कहा जा रहा है—गोचरचर्या छह प्रकार की है। यह उससे अत्यंत भिन्न नहीं है। भिक्षाचर्या में द्रव्य आदि विषयक अभिग्रह चार प्रकार के हैं। द्रव्यतः अलेपकारी आदि द्रव्य ही ग्रहण करूंगा। क्षेत्रतः दूसरे गांव के पांच आदि घरों से प्राप्त आहार लूंगा। कालतः पूर्वाह्न आदि में ग्रहण करूंगा। भावतः गान आदि में प्रवृत्त से प्राप्त भिक्षा लूंगा आदि। रस—क्षीर आदि है। उसका परित्याग—रस परित्याग है। कायक्लेश—शरीर को क्लेश (कष्ट) देना। वह वीरासन आदि कठोर आसन रूप अनेक प्रकार का है। प्रतिसंलीनता—गोपन करना। वह इंद्रिय, विषय, कषाय और योग विषया अथवा विविक्तशयनासनरूपा है।
अब्भिंतरए त्ति लौकिकैरनभिलक्ष्यत्वात् तन्त्रान्तरीयैश्च परमार्थतोऽनासेव्यमानत्वान्मोक्ष-प्राप्त्यन्तरङ्गत्वाच्चाभ्यन्तरमिति, प्रायश्चित्तम् उक्तनिर्वचनमालोचनादि दशविधमिति 1, विनीयते कर्म येन स विनयः, उक्तं च—
आभ्यंतर तप—लौकिकों के द्वारा जिस तप को करने का लक्ष्य नहीं बनाया गया तथा अन्य संप्रदायों द्वारा परमार्थतः अनासेवित होने से और मोक्ष प्राप्ति का अंतरंग हेतु होने से यह आभ्यंतर है। प्रायश्चित्त—उक्त परिभाषा वाले आलोचना आदि प्रायश्चित्त के दस प्रकार हैं। विनय—जिससे कर्मों का विनयन (दूर किए जाते हों) हो, वह विनय है। कहा भी है—
जम्हा विणयइ कम्मं अट्ठविहं चाउरंतमोक्खाए।
तम्हा उ वयंति विऊ विणयं ति विलीणसंसारा।।
(आवनि. 1231)
चातुरंत संसार से मुक्ति के लिए जिससे अष्टविध कर्मों का नाश होता है, उसे तीर्थंकरों और विद्वानों ने विनय कहा है
स च ज्ञानादिभेदात् सप्तधा वक्ष्यते 2। तथा व्यावृतभावो वैयावृत्यं धर्मसाधनार्थमन्नादिदानमित्यर्थः 3, आह च—
वह ज्ञान आदि के भेद से सात प्रकार का है। व्यावृत भाव वैयावृत्य है। धर्म की साधना के लिए अन्न आदि का दान वैयावृत्य है। कहा भी है—
वेयावच्चं वावडभावो इह धम्मसाहणणिमित्तं।
अन्नाइयाण विहिणा संपायणमेस भावत्थो।।
( )
वैयावृत्य व्यावृत्तभाव है। धर्मसाधना के निमित्त भावतः विधिपूर्वक अन्न आदि देना वैयावृत्त्य है।
तच्च दशधा—
वह दस प्रकार का है—
आयरिय उवज्झाए थेरतवस्सीगिलाणसेहाणं।
साहम्मियकुलगणसंघसंगयं तमिह कायव्वं।।
( )
1. आचार्य वैयावृत्त्य
2. उपाध्याय वैयावृत्त्य
3. स्थविर वैयावृत्त्य
4. तपस्वी वैयावृत्त्य
5. ग्लान वैयावृत्त्य
6. शैक्ष वैयावृत्त्य
7. साधर्मिक वैयावृत्त्य
8. कुल वैयावृत्त्य
9. गण वैयावृत्त्य
10. संघ वैयावृत्त्य
ये दस प्रकार के वैयावृत्त्य करणीय हैं।
सुष्ठु आ मर्यादया अध्यायः अध्ययनं स्वाध्यायः, स च पञ्चधा—वाचना प्रच्छना परिवर्त्तना अनुप्रेक्षा धर्मकथा चेति 4, ध्यातिर्ध्यानम् एकाग्रचिन्तानिरोधः, तच्चतुर्द्धा प्राग् व्याख्यातम्, तत्र धर्म-शुक्ले एव तपसी निर्जरार्थत्वात्, नेतरे बन्धहेतुत्वादिति 5, व्युत्सर्गः, परित्यागः, स च द्विधा—द्रव्यतो भावतश्च, तत्र द्रव्यतो गणशरीरोपध्याहारविषयः, भावतस्तु क्रोधादिविषय इति 6। एते च तपःसूत्रे दशकालिकाद्विशेषतोऽवसेये इति।
सुष्ठु मर्यादापूर्वक अध्ययन स्वाध्याय है। उसके पांच प्रकार हैं—वाचना, पृच्छना, परिवर्तना, अनुप्रेक्षा और धर्मकथा। चिंतन करना ध्यान है। एकाग्र चिंतन अथवा निरोध ध्यान है। उसके चार भेद पूर्व व्याख्यात हैं। उसमें धर्म और शुक्ल ही तप (के अंतर्गत) हैं क्योंकि वे निर्जरा के हेतु हैं। शेष दोनों बंध हेतु होने से तप नहीं है। व्युत्सर्ग—परित्याग। वह दो प्रकार का है—द्रव्यतः व्युत्सर्ग और भावतः व्युत्सर्ग। गण, शरीर, उपधि और आहार विषयक व्युत्सर्ग द्रव्य व्युत्सर्ग है। क्रोध आदि विषयों का परित्याग भाव व्युत्सर्ग है। ये तपसूत्र दशवैकालिक सूत्र से विशेषतः जानने चाहिए।
सू. 67. छव्विहे....भेलइत्ता।
(टी.) अनन्तरोदितार्थेषु विवदते कश्चिदिति विवादस्वरूपमाह—छव्विहेत्यादि, षड्विधः षड्भेदो विप्रतिपन्नयोः क्वचिदर्थे वादो जल्पो विवादः प्रज्ञप्तः, तद्यथा— ओसक्कइत्त त्ति अवष्वष्क्य अपसृत्याऽवसर-लाभाय कालहरणं कृत्वा यो विधीयते स तथोच्यते, एवं सर्वत्र, क्वचिच्च ओसक्कावइत्त त्ति पाठस्तत्र प्रतिपन्थिनं केनापि व्याजेनापसर्प्य अपसृतं कृत्वा पुनरवसरमवाप्य विवदते, उस्सक्कइत्त त्ति उत्ष्वष्क्य उत्सृत्य लब्धावसरतयोत्सुकीभूयं, उस्सक्काइत्त त्ति पाठान्तरे परमुत्सुकीकृत्य लब्धावसरो जयार्थी विवदते, तथा अणुलोमइत्त त्ति विवादाध्यक्षान् सामनीत्याऽनुलोमान् कृत्वा, प्रतिपन्थिनमेव वा पूर्वं तत्पक्षाभ्युपगमेनाऽनुलोमं कृत्वा पडिलोमइत्ता प्रतिलोमान् कृत्वा अध्यक्षान् प्रतिपन्थिनं वा, सर्वथा सामर्थ्ये सतीति, तथा भइत्त त्ति अध्यक्षान् भक्त्वा संसेव्य, तथा भेलइत्त त्ति स्वपक्षपातिभिर्मिश्रान् कारणिकान् कृत्वेति भावः, क्वचिद् भेयइत्त त्ति पाठः, तत्र भेदयित्वा केनाप्युपायेन प्रतिपन्थिनं प्रति कारणिकान् द्वेषिणो विधाय स्वपक्षग्राहिणो वेति भावः।
अनंतर कहे गए विषयों में कोई विवाद करता है, अतः विवाद का स्वरूप कहते हैं—छव्विहे इत्यादि। विप्रतिपन्न—परस्पर विरोधी के किसी विषय में वाद-विवाद है, वह छह प्रकार का है। जैसे—
1. अवष्वष्क्य—अवसर का लाभ उठाने के लिए प्रस्तुत विषय से हटकर कालक्षेप करके जो वाद करता है वह। इसी प्रकार सर्वत्र है। कहीं 'ओसक्कावइत्त' पाठ है। वहां वादी किसी भी बहाने प्रतिवादी को विषय से हटाकर पुनः अवसर प्राप्त कर विवाद करता है।
2. उस्ष्वष्क्य—पूर्ण तैयारी होते ही प्राप्त अवसर के लिए उत्सुक होकर (विवाद करता है।) उस्सक्कावइत्त—यह पाठान्तर है। प्रतिवादी को उत्सुक बनाकर अवसर प्राप्त होते ही जय के लिए विवाद करता है।
3. अनुलोम्य—विवादाध्यक्ष को खुश करके, अपने अनुकूल करके अथवा प्रतिपक्षी के पक्ष का समर्थन कर अपने अनुकूल बनाकर (विवाद करना)।
4. प्रतिलोम्य—सर्वथा समर्थ होने पर अध्यक्ष अथवा प्रतिपक्षी की उपेक्षा करके (विवाद करना।)
5. भक्त्वा—अध्यक्ष की सेवा कर (वाद करना।)।
6. मिश्रीकृत्य—स्वपक्ष वाले समर्थकोंं को सम्मिश्रित करके, कहीं भेदयित्वा पाठ है। यहां किसी भी उपाय से प्रतिपक्षी को भेदकर निर्णायकों को द्वेषी करके अथवा स्वपक्षग्राही करके ऐसा भाव है।
सू. 68. छव्विहा....वाउकाइया।
(टी.) विवादं च कृत्वा ततोऽप्रतिक्रान्ताः केचित् क्षुद्रसत्त्वेषूत्पद्यन्त इति तान्निरूपयन्नाह—छव्विहेत्यादि सुगमम्, परमिह क्षुद्राः अधमाः, यदाह—
विवाद करके उसका प्रतिविधान किए बिना कुछ क्षुद्र जीवों में उत्पन्न होते हैं, अतः उनके स्वरूप निरूपण के लिए कहते हैं—छव्विहे आदि। यह सुगम है। यहां क्षुद्र का अर्थ है अधम। जैसे कहा है—
अल्पमधमं पणस्त्रीं क्रूरं सरघां नटीं च षट् क्षुद्रान् ब्रुवते ( )
अल्प, अधम, वेश्या, क्रूर, मधुमक्खी और नर्तकी—ये छह क्षुद्र कहे जाते हैं।
अधमत्वं च विकलेन्द्रिय-तेजोवायूनामनन्तरभवे सिद्धिगमनाभावाद्, यत उक्तम्—
यहां विकलेन्द्रिय, तेजस्काय तथा वायुकाय की अधमता अनन्तर भव में सिद्धिगमन का अभाव होने से है। क्योंकि कहा भी है—
भूदगपंकप्पभवा चउरो हरिया उ छच्च सिज्झेज्जा।
विगला लभेज्ज विरइं न हु किंचि लभेज्ज सुहुमतसा।।
(बृहत्सं. 297)
पृथ्वी, अप् और प्रथम नरक से आगत मनुष्य एक समय में चार सिद्ध हो सकते हैं। वनस्पति से आगत छह सिद्ध हो सकते हैं तथा विकलेन्द्रिय से आगत मनुष्य सर्वसावद्य विरति को प्राप्त कर सकते हैं (किन्तु सिद्ध नहीं होते)। सूक्ष्म त्रस जीव इन दोनों को प्राप्त नहीं कर सकते।
सूक्ष्मत्रसाः तेजोवायव इति तथा एतेषु देवानुत्पत्तेश्च, यत उक्तम्—
यहां सूक्ष्म त्रस से तात्पर्य है तेजस्कायिक व वायुकायिक जीव। देवता च्यवकर इनमें उत्पन्न नहीं होते। क्योंकि कहा है—
पुढवी-आउ-वणस्सइ-गब्भे पज्जत्तसंखजीवीसु।
सग्गच्चुयाण वासो सेसा परिसेहिया ठाणा।।
(बृहत्सं. 180)
चारों ही देवलोक से देवता पर्याप्त पृथ्वीकाय, अप्काय, वनस्पतिकाय एवं संख्यात वर्ष जीवी तिर्यंच एवं मनुष्य में उत्पन्न होते हैं। शेष सभी स्थान (तैजस्, वायु, विकलेन्द्रिय, असंज्ञीपंचेन्द्रिय, देव तथा नारक) प्रतिषिद्ध हैं। अर्थात् देवता की गति इन चारों में ही है।
सम्मूर्च्छिमपञ्चेन्द्रियतिरश्चां चाधमत्वं तेषु देवानुत्पत्तेः, तथा पञ्चेन्द्रियत्वेऽप्यमनस्कतया विवेकाभावेन निर्गुणत्वादिति, वाचनान्तरे तु सिंहाः व्याघ्रा वृका दीपिका ॠक्षास्तरक्षा इति क्षुद्रा उक्ताः, क्रूरा इत्यर्थः।
सम्मूर्च्छिम तिर्यंच पंचेन्द्रिय में देव की उत्पत्ति नहीं होने से उसे अधम कहा है। तथा पंचेन्द्रिय होने पर भी अमनस्क होने से उनमें विवेक का अभाव होता है। विवेक का अभाव होने से वे निर्गुण होते हैं। अन्य वाचना में सिंह, व्याघ्र, वृक (भेड़िया), चित्ता, रींछ और लक्कड़बग्घा (जरख) ये क्षुद्र—क्रूर कहे गए हैं।
सू. 69. छव्विहा....गंतुंपच्चागता।
(टी.) अनन्तरं सत्त्वविशेषा उक्ताः सत्त्वानां चानपायतः साधुना भिक्षाचर्या कार्येति, सा च षोढेति दर्शयन्नाह—छव्विहेत्यादि, गोयरचरिय त्ति गोः बलीवर्द्दस्य चरणं चरः गोचरस्तद्वद्या चर्या चरणं सा गोचरचर्या, इदमुक्तं भवति—यथा गोरुच्चनीचतृणेष्व-विशेषतश्चरणं प्रवर्त्तते तथा यत् साधोररक्तद्विष्टस्योच्च-नीच-मध्यम-कुलेषु धर्मसाधनदेहपरिपालनाय भिक्षार्थं चरणं सा गोचरचर्येति, इयं चैकस्वरूपाऽप्यभिग्रहविशेषात् षोढा।
अनंतर सूत्र में सत्त्व विशेष कहे गए। जीवों को कष्ट दिए बिना साधु को भिक्षाचर्या करनी चाहिए। वह भिक्षाचर्या षट्विध है, इसे निरूपित करते हुए कहा है—'छव्विहे' आदि। गाय-बैल के चरणों के आने जाने से होने वाला चर गोचर है। उसकी तरह जो चर्या या आचरण है, वह गोचरचर्या है। यहां ऐसा कहा गया है—जैसे गाय ऊंच-नीच (अच्छी-बूरी) घास में अविशेषतया घूमती है। वैसे ही जो साधु राग और द्वेष रहित हो ऊंच, नीच, मध्यम कुलों में धर्म के साधन देह को धारण करने हेतु भिक्षार्थ गमन करता है, वह गोचर चर्या है। यह गोचर चर्या एक प्रकार की होने पर भी अभिग्रह विशेष से छह प्रकार की है।
तत्र प्रथमा पेटा वंशदलमयं वस्त्रादिस्थानं जनप्रतीतम्, सा च चतुरस्रा भवति, ततश्च साधुरभिग्रहाविशेषाद्यस्यां चर्यायां ग्रामादिक्षेत्रं पेटावच्चतुरस्रं विभजन् विहरति सा पेटेत्युच्यते, एवमर्द्धपेटाऽपि एतदनुसारेण वाच्या।
उसमें प्रथम है—पेटा—बांस की टोकरी अथवा थैला जो जन प्रतीत है। वह चार प्रकार की होती है—1. साधु विशेष अभिग्रह के कारण जिस चर्या में ग्राम आदि क्षेत्रों को पेटा की तरह चार कोणों (चोकोर) में विभक्त कर विहरण करते है वह पेटा कही जाती है। 2. इस प्रकार अर्धपेटा भी इसके अनुसार वाच्य है।
गोर्मूत्रणं गोमूत्रिका तद्वद्या सा तथा, इयं हि परस्पराभिमुखगृहपङ्क्त्योरेकस्यां गत्वा पुनरितरस्यां पुनस्तस्यामेवेत्येवं क्रमेण भावनीया।
3. गोमूत्रिका—गोमूत्रण अथवा उसकी भांति जो है वह गोमूत्रिका है। यह परस्पर आमने-सामने पंक्ति वाले घरों में एक में जाकर पुनः सामने वाली पंक्ति के घर जाए, पुनः मूल पंक्ति में आए, पुनः सामने की पंक्ति के घर में जाए, इस क्रम से भावनीय है। (अर्थात् एक ही पंक्ति के घरों में क्रमशः न जाकर दोनों ओर की गृह पंंक्तियों में गमनागमनवाली गोमूत्र की धार जैसी भिक्षाचर्या गोमूत्रिका है।)
पतङ्गः शलभस्तस्य वीथिका मार्गः तद्वद्या सा तथा पतङ्गगतिर्हि अनियतक्रमा भवति एवं याऽनाश्रितक्रमा सा।
4. पतंग वीथी—शलभ की वीथी, उसका मार्ग पतंगवीथी हैै। जो उस प्रकार की भिक्षाविधि है वह पतंगवीथिका है। पतंगे की गति अनियत क्रमवाली होती है। इसी प्रकार जो भिक्षा चर्या क्रमाश्रित नहीं होती, वह पतंगवीथिका है।
तथा संबुक्कवट्ट त्ति संबुक्कः शङ्खस्तद्वच्छङ्ख-भ्रमिवदित्यर्थो या वृत्ता सा संबुक्कवृत्तेति, इयं च द्वेधा, तत्र यस्या क्षेत्रबहिर्भागाच्छङ्खवृत्तत्वगत्याऽटन् क्षेत्रमध्यभागमायाति साऽभ्यन्तरसंबुक्का, यस्यां तु मध्यभागाद् बहिर्याति सा बहिःसम्बुक्केति।
5. शम्बूकावर्ता—शंख के आवर्त की तरह जो वृत्ताकार है वह शम्बूकावर्त्ता है। यह दो प्रकार की हैं—जिसमें क्षेत्र के बहिर्भाग से शंख के आवर्त की भांति क्षेत्र के मध्य भाग में आते है वह अभ्यंतरशंबूका है। जिसमें मध्यभाग से बाहर की ओर आते हैं, वह बहिःशम्बूका है।
गंतुंपच्चागय त्ति उपाश्रयान्निर्गतः सन्नेकस्यां गृहपङ्क्तौ भिक्षमाणः क्षेत्रपर्यन्तं गत्वा प्रत्यागच्छन् पुनर्द्वितीयायां गृहपङ्क्तौ यस्या भिक्षते सा गत्वाप्रत्यागता, गत्वा प्रत्यागतं यस्यामिति च विग्रह इति।
6. गत्वाप्रत्यागता—उपाश्रय से प्रस्थान कर एक गृह पंक्ति में भिक्षाचर्या करते हुए क्षेत्र पर्यंत जाकर पुनः वापिस आकर द्वितीय गृहपंक्ति में जिसमें भिक्षा की जाती है, वह गत्वाप्रत्यागता भिक्षाचर्या है। जिसमें जाकर वापिस आया जाए, यह इसका पद विग्रह है।
सू. 70,71. जंबुद्दीवे....खाडखडे।
(टी.) अनन्तरं साधुचर्योक्तेति चर्याप्रस्तावादसाधु-चर्याफलभोक्तृस्थानविशेषाभिधानाय सूत्रद्वयं जंबूदीवे-त्यादि सुगमम्, नवरम् अवक्कंत त्ति अपक्रान्ताः सर्वशुभभावेभ्योऽपगता भ्रष्टास्तदन्येभ्योऽतिनिकृष्टा इत्यर्थः, अपकान्ता वा अकमनीयाः, सर्वेऽप्येवमेव नरकाः, विशेषतश्चैते इति दर्शनार्थं विशेषणमिति सम्भाव्यते, ते च ते महानरकाश्चेति विग्रहः एतेषां चैवं प्ररूपणा—
अनंतर सूत्र में साधु चर्या कही गई। चर्या के प्रस्ताव से साधु चर्या के फल को भोगने के स्थान विशेष के कथन के लिए 'जम्बूदीवे' आदि सूत्रद्वय है। ये सुगम हैं। अवक्कंत अर्थात् अतिनिकृष्ट। सब शुभ भावों से अपगत—भ्रष्ट, उससे अतिनिकृष्ट। अथवा अपक्रान्त का अर्थ है अकमनीय। सभी नरक अपक्रान्त हैं, ये विशेषतः अकमनीय होते हैं—यह दिखाने के लिए यह विशेषण प्रयुक्त है। वे महानरक हैं, यह विग्रह है। इसकी यह प्ररूपणा है—
तेरिक्कारस नव सत्त पंच तिन्नेव होंति एक्को य।
पत्थडसंखा एसा सत्तसु वि कमेण पुढवीसु।।
(बृहत्सं. 253)
इन सात नरक पृथ्वियों में क्रमशः तेरह, ग्यारह, नौ, सात, पांच, तीन और एक प्रस्तट है।
एवमेकोनपञ्चाशत् प्रस्तटाः, एतेषु क्रमेणैतावन्त एव सीमन्तकादयो वृत्ताकारा नरकेन्द्रकाः, तत्र सीमन्तकस्य पूर्वादिदिक्षु एकोनपञ्चाशतप्रमाणा नरकावली विदिक्षु चाष्टचत्वारिंशत्प्रमाणेति प्रतिप्रस्तटमुभयत्रैकैहान्या सप्तम्यां दिक्ष्वेकैक एव विदिक्षु न सन्त्यवेति, उक्तं च—
इस प्रकार कुल 49 प्रस्तट हैं। इन नरक पृथ्वियों में क्रमशः इतने ही सीमन्तक आदि गोल नरकेन्द्रक हैं। सीमन्तक के चारों दिशाओं में 49 नरकावली हैं और विदिशाओं में 48 नरकावली हैं। प्रति प्रस्तट की दिशा और विदिशा—उभयतः एक-एक की हानि करने से सातवीं पृथ्वी में चारों दिशाओं में केवल एक-एक नरक और विदिशा में कुछ शेष नहीं रहता। कहा भी है—
एगूणवन्ननिरया सेढी सीमंतगस्स पुव्वेणं।
उत्तरओ अवरेण य दाहिणओ चेव बोद्धव्वा।।
अडयालीसं निरया सेढी सीमंतगस्स बोद्धव्वा।
पुव्वुत्तरेण नियमा एवं सेसासु विदिसासु।।
एक्केक्को य दिसासुं मज्झे निरओ भवेऽपइट्ठाणो।
विदिसानिरयविरहियं तं पयरं पंचगं जाण।।
(विमान. 14-16)
सीमन्तक के चारों और पूर्व दिशा, उत्तर दिशा, पश्चिम दिशा और दक्षिण दिशा में 49 नरक श्रेणी हैं। सीमन्तक की पूर्व-उत्तर विदिशा तथा शेष सभी विदिशा में 48 विमान श्रेणी हैं। पृथक्-पृथक् पूर्व आदि दिशाओं के मध्य अप्रतिष्ठान नामक नरक है। विदिशा नरक विरहित है उसके प्रस्तट पंचक (काल-महाकाल आदि) जानने चाहिए।
सीमन्तकस्य च पूर्वादिषु दिक्षु सीमन्तकप्रभादयो नरका भवन्ति, तदुक्तम्—
सीमन्तक की पूर्व आदि दिशाओं में सीमन्तकप्रभ आदि नरक होते हैं। जैसा कहा है—
सीमंतकप्पभो खलु निरओ सीमंतगस्स पुव्वेण।
सीमंतगमज्झिमओ उत्तरपासे मुणेयव्वो।।
सीमंतावत्तो पुण निरओ सीमंतगस्स अवरेणं।
सीमंतगावसिट्ठो दाहिणपासे मुणेयव्वो।।
(विमान. 20,21)
सीमन्तक की पूर्व दिशा में सीमन्तकप्रभ, उत्तर में सीमन्तकमध्य, पश्चिम दिशा में सीमन्तकावर्त्त तथा दक्षिण में सीमन्तकावशिष्ट नरक जानना चाहिए।
ततः पूर्वादिषु चतसृषु दिक्षु सीमन्तकापेक्षया तृतीयादयः प्रत्येकमावलिकासु विलयादयो नरका भवन्तीति, एवं चैते लोलादयः षडप्यावलिकागतानां मध्ये अधीता विमाननरकेन्द्रकाख्ये ग्रन्थे, यतस्तत्रोक्तम्—लोले तह लोलुए चेव (विमान. 30) इति, एतौ चावलिकायाः पर्यन्तिमौ, तथा उद्दड्ढे चेव निद्दड्ढे (विमान. 27) त्ति एतौ सीमन्तकप्रभाद्विंशतितमैकविंशाविति, तथा जरए तह चेव पज्जरए (विमान. 29) त्ति पञ्चत्रिंशतम—षट्त्रिंशत्तमौ, केवलं लोलो लोलुप इत्येेवं शुद्धपदैः सर्वनरकाणां पूर्वावलिकायामेवाभिलापः, उत्तरदिगाद्यावलिकासु पुनरेभिरेव सविशेषैर्नामभिर्नरका अभिलप्यन्ते, तद्यथा—उत्तरायां लोलमध्यो लोलुपमध्य इत्यादि, एवं पश्चिमायां लोलावर्त्तो दक्षिणायां लोलावशिष्ट इत्यादि, उक्तं च—
इसलिए सीमन्तक की अपेक्षा से चारों दिशाओं में तृतीय आदि नरक और प्रत्येक आवलिका में विलय आदि नरक होते हैं। इस सूत्र में वर्णित लोल आदि छहों नरक आवलिकागत नरकों में परिगणित हैं। यह उल्लेख विमान नरकेन्द्र नामक ग्रंथ में है। क्योंकि वहां कहा गया है—लोल और लोलुप—ये दोनों आवलिका के अंत में हैं। उदग्ध और निर्दग्ध—ये दोनों सीमन्तकप्रभ से बीसवें और इक्कीसवें नरक हैं। जरक और प्रजरक—ये दोनों सीमातकप्रभ से पैंतीसवें और छत्तीसवें नरक हैं। लोल एवं लोलुप—इन शुद्ध पदों से सभी नरकों में पूर्वावलिका का ही कथन है। उत्तर आदि दिशाओं की आवलिकाओं में यही नरक सविशेष नामों से कहे जाते हैं। जैसे—उत्तर दिशा में लोल मध्य और लोलुप मध्य। पश्चिम दिशा की आवलिका में लोलावर्त्त एवं लोलुपावर्त्त तथा दक्षिण दिशा में लोलावशिष्ट और लोलुपावशिष्ट इत्यादि हैं। कहा भी है—
मज्झा उत्तरपासे आवत्ता अवरओ मणुयेव्वा।
सिट्ठा दाहिणपासे पुव्विल्लाओ विभइयव्वा।।
(विमान. 32)
उत्तर में मध्य, पश्चिम में आवर्त, दक्षिण में अवशिष्ट, पूर्व में विलय आदि विभजनीय है।
ह तु दक्षिणानामेषां विवक्षितत्वेन लोलावशिष्ट इत्यादिवक्तव्येऽपि सामान्याभिधानमेव निर्व्विशेषं विवक्षितमिति सम्भाव्यते। चउत्थीए त्ति पङ्कप्रभायाम् अपक्रान्ता अपकान्ता वेत्यादि तथैव, इह च सप्त प्रस्तटाः सप्तैव नरकेन्द्रकाः, यथोक्तम्—
यहां दक्षिण में ये विवक्षित होने से लोलावशिष्ट आदि कहने पर भी सामान्य अभिधान ही निर्विशेष विवक्षित है, ऐसी संभावना है। चतुर्थ पंकप्रभा में अपक्रान्त अथवा अपकान्त आदि सात प्रस्तट और सात नरकेन्द्रक है। जैसा कहा है—
आरे मारे नारे तत्थे तमए य होइ बोद्धव्वे।
खाडखडे य खडखडे इंदयनिरया चउत्थीए।।
(विमान. 10)
चतुर्थ पंकप्रभा नरक में आर, मार, नार, ताम्र, तमस्क, खाड़खड़ और खड-खड नरकेन्द्रक ज्ञातव्य हैं।
तदेवम् आरा मारा खडखडा नरकेन्द्रकाः, अन्ये तु वार-रोर-रोरुकाख्यास्त्रयः प्रकीर्णकाः, अथवा इन्द्रका एवं नामान्तरैरुक्ता इति सम्भाव्यत इति।
इसी प्रकार आर, मार और खाडखड ये तीन नरकेन्द्रक हैं। अन्य (आचार्य) वार, रोर और रोरुक नामक तीन को प्रकीर्णक मानते हैं। अथवा इन्द्रक ही नामान्तर से कहे गए हो, यह भी संभव है।
72. बंभलोगे....विसुद्धे।
(टी.) अनन्तरमसाधुचर्याफलभोक्तृस्थानान्युक्ता-नीतश्च साधुचर्याफलभोक्तृस्थानविशेषानाह—बंभेत्यादि, बंभलोए त्ति पञ्चमदेवलोके, तत्र षडेव विमानप्रस्तटाः प्रज्ञप्ताः, आह च—
अनंतर सूत्र में असाधुचर्या के फल के भोक्तृस्थान कहे गए। यहां साधुचर्या के फल के भोक्तृस्थान विशेष को कहते हैं—बंभ आदि। ब्रह्मलोक पंचमदेवलोक है। वहां भी छह विमान प्रस्तट हैं। कहा भी है—
तेरस 1-2 बारस 3-4 छ 5 पंच चेव 6 चत्तारि 7-8-9-10-11-12 चउसु कप्पेसु।
गेवज्जेसु तिय तिय 3-3-3- एगो च अणुत्तरेसु 1 भवे।।
(विमान. 129)
कल्पविमान—12 देवलोक
ग्रैवेयक—9 ग्रैवेयक
अनुत्तर—5 अनुत्तर विमान
(इनमें विमान प्रस्तट इस प्रकार हैं—)
| 1,2 | 13 |
| 3,4 | 12 |
| 5 | 6 |
| 6 | 5 |
| 7 | 4 |
| 8 | 4 |
| 9,10 | 4 |
| 11,12 | 4 |
ग्रैवेयक में 9 विमान प्रस्तट हैं—(3-3-3)
अनुत्तर विमान में 1 विमान प्रस्तट है। कुल 62 हैं।
सर्वेऽपि 62, तद्यथा—अरजा इत्यादि सुगममेवेति।
कुल 62 हैं जैसे अरजस् आदि। यह सुगम ही है।
सू. 73-75. चंदस्स....उत्तराभद्दवया।
(टी.) अनन्तरं विमानवक्तव्यतोक्तेति तत्प्रस्तावान्न-क्षत्रविमानवक्तव्यतां सूत्रत्रयेणाह—चंदस्सेत्यादि व्यक्तम्, नवरं पुव्वंभाग त्ति पूर्वमिति पूर्वभागेनाग्रेणेत्यर्थः, भज्यन्ते अप्राप्तेनैव चन्द्रेण सेव्यन्ते युज्यन्ते इति यावदिति पूर्वभागानि, अनुस्वारश्च प्राकृतत्वादिति। चन्द्रस्याग्रयोगीनि, चन्द्र एतान्यप्राप्तो भुङ्क्त इति लोकश्रीप्रोक्ता भावनेति, उक्तं च तत्रैव—पुव्वा तिन्नि य मूलो मह कित्तिय अग्गिमा जोगा। ( ) इति। समं स्थूलन्यायमाश्रित्य त्रिंशन्मुहूर्त्तभोग्यं क्षेत्रम् आकाशदेशलक्षणं येषां तानि समक्षेत्राणि।
अनंतर (सूत्र में) विमान वक्तव्यता कही गई। उसी के संदर्भ में नक्षत्रों की विमान वक्तव्यता तीन सूत्रों से कहते हैं—चंदस्स आदि। यह व्यक्त ही है तथापि 'पुव्वंभाग' का अर्थ है—पूर्वभाग या अग्र से सेवित है। अप्राप्त—प्राप्त किए बिना ही ये नक्षत्र चंद्र के द्वारा सेवित होते हैं, भोगे जाते हैं, यहां अनुस्वार प्राकृत के कारण है। चंद्र के अग्रयोगी छह नक्षत्र जिन्हें बिना प्राप्त किए चंद्र भोग करता है, ऐसा 'लोकश्री' सूत्र में कहा है। वहां कहा भी है—तीनों पूर्वा—पूर्वा भाद्रपद, पूर्वा फाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा, कृतिका, मघा और मूल ये अग्रयोगी हैं। समं—स्थूल न्याय की अपेक्षा चंद्रमा द्वारा तीस मुहूर्त में भोगा जानेवाला क्षेत्र—आकाश भाग जिनका है वह समक्षेत्र है।
अत एवाह—त्रिंशन्मुहूर्त्तानि त्रिंशतं मुहूर्त्तांश्चन्द्रभोगो येषां तानि तथा। णत्तंभाग त्ति नक्तंभागानि चन्द्रस्य समयोगीनीत्यर्थः, उक्तं च—अद्दाऽसेसा साई सयभिसमभिई य जेट्ठ समजोगा ( ) केवलं भरणीस्थाने लोकश्रीसूत्रे अभिजिदुक्तेति मतविशेषो दृश्यत इति, अपार्द्धं समक्षेत्रापेक्षया अर्द्धमेव क्षेत्रं येषां तानि तथा। अर्द्धक्षेत्रत्वमेवाह—पञ्चदशमुहूर्त्तानीति। उभयंभाग त्ति चन्द्रेणोभयतः उभयभागाभ्यां पूर्वतः पश्चाच्चेत्यर्थः, भज्यन्ते भुज्यन्ते यानि तान्युभयभागानि, चन्द्रस्य पूर्वतः पृष्ठतश्च भोगमुपगच्छन्तीत्यर्थः इति भावना लोकश्रीभणितेति, उक्तं च—उत्तर तिन्नि विसाहा पुणव्वसू रोहिणी उभयजोगा।। ( ) इति। द्वितीयमपार्द्धं यत्र तत् द्ल्यपार्द्धं सार्द्धमित्यर्थः, क्षेत्रं येषां तानि तथा, यतः पञ्चचत्वारिंशन्मुहूर्त्तानीति। अन्यानि दश पश्चिमयोगानि। पूर्वभागादिनक्षत्राणां गुणोऽयम्—
अतः एव कहा है—त्रिंशतमुहूर्त्तानि—जिन्हें चंद्र तीस मुहूर्त में भोगता है। केवल रात के समय, चंद्र के समयोगी। कहा भी है—आर्द्रा, आश्लेषा, स्वाति, शतभिषा, अभिजित और ज्येष्ठा समयोगी हैं। लोकश्री सूत्र में भरणी नक्षत्र के स्थान पर अभिजित कहा गया है, जो मत विशेष प्रतीत होता है। समक्षेत्र की अपेक्षा जिसमें आधा ही क्षेत्र है वह अपार्द्धक्षेत्र है। अर्द्ध क्षेत्रत्व का अर्थ है—पन्द्रह मुहूर्त। चंद्रमा के द्वारा उभयतः उभयभाग—पूर्वतः एवं पश्चात्तः भोेग्य। जो नक्षत्र चंद्र के द्वारा आगे और पीछे दोनों ओर से भोगे जाते हैं, ऐसा लोकश्री सूत्र में उल्लेख है। कहा भी है—तीनों उत्तरा (उत्तर भाद्रपद, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा) विशाखा, पुनर्वसु और रोहिणी उभययोगी नक्षत्र हैं। द्ल्यपार्द्ध का अर्थ है—जो सार्द्ध (अर्ध सहित) है। इनमें 45 मुहूर्त्त होते हैं। शेष 10 नक्षत्र पश्चिमयोगी हैं। पूर्वभोगी आदि नक्षत्रों की यह विशेषता है—
उक्तक्रमेण नक्षत्रैर्युज्यमानस्तु चन्द्रमाः।
सुभिक्षकृद्विपरीतं युज्यमानोऽन्यथा भवेत्।।
( )
निर्धारित क्रम के अनुसार नक्षत्रों द्वारा युक्त होता हुआ चंद्रमा सुभिक्ष करनेवाला होता है। इसके विपरीत योग करने वाला दुर्भिक्ष उत्पन्न करता है।
सू. 76-80. अभिचंदे....हुत्था।
(टी.) अनन्तरं चन्द्रव्यतिकर उक्त इति किञ्चिच्छब्दसाम्यात्तद्वर्णसाम्याद्वा अभिचन्द्रकुलकरसूत्रम्, तद्वंशजन्मसम्बन्धाद् भरतसूत्रं पार्श्वनाथसूत्रं च, जिनसाधर्म्याद् वासुपूज्यसूत्रं चन्द्रप्रभसूत्रं चाह—अभिचंदेत्यादि, सुगमानि चैतानि, नवरम् अभिचन्द्रोऽमुष्यामवसर्प्पिण्यां चतुर्थः कुलकरः। चाउरंत त्ति चत्वारोऽन्ताः समुद्रत्रयहिमवल्लक्षणा यस्यां सा चतुरन्ता पृथ्वी, तस्या अयं स्वामीति चातुरन्तः, स चासौ चक्रवर्त्ती चेति चातुरन्तचक्रवर्त्ती। षट् पूर्वशतसहस्राणि तल्लक्षाणि, पूर्वं तु चतुरशीतिर्वर्षलक्षाणां तद्गुणेति। आदाणीयस्स त्ति आदीयते उपादीयते इत्यादानीयः उपादेय इत्यर्थः, पुरुषाणां मध्ये आदानीयः पुरुषश्चासावादानीयश्चेति वा पुरुषादानीयस्तस्य चन्द्रप्रभस्य षण्मासानिह छद्मस्थपर्यायो दृश्यते, आवश्यके तु पद्मप्रभस्यासौ पठ्यते, चन्द्रप्रभस्य तु त्रीनिति मतान्तरमिदमिति।
अनंतर सूत्र में चंद्र व्यतिकर कहा गया। यहां कुछ शब्द साम्य से अथवा उसके वर्ण साम्य से अभिचंद्र कुलकर सूत्र कहा है। उनके वंश एवं जन्म सम्बन्ध से भरत सूत्र व पार्श्वनाथ सूत्र तथा जिन साधर्म्य से वासुपूज्य एवं चंद्रप्रभ सूत्र कहे गए हैं। अभिचंद्र आदि ये सुगम हैं। अभिचंद्र इस अवसर्पिणी के चतुर्थ कुलकर थे। चातुरंत—जिसके चार अन्त (छोर) हैं, तीन समुद्र व चतुर्थ हिमालय वह चातुरंत पृथ्वी है। उसके स्वामी चातुरंत चक्रवर्ती है। (यहां बहुव्रीही समास है) छह लाख पूर्व (भरत चक्रवर्ती का चक्रवर्तीत्व काल है।) 84 लाख को 84 लाख से गुणन करने पर जो संख्या आती है वह एक पूर्व है। आदानीय अर्थात् जो स्वीकार्य—प्रिय है, वह उपादेय है, पुरुषों में आदानीय पुरुषादानीय है। चंद्रप्रभ (अर्हत्) का छद्मस्थ काल छहमास था। आवश्यक सूत्र में पद्मप्रभ का छद्मस्थकाल छह मास द्रष्टव्य है। चंद्रप्रभ का तीन माह का छद्मस्थकाल है, यह मतान्तर है।
सू. 81,82. तेइंदिया....भवति।
(टी.) छद्मस्थश्चेन्द्रियोपयोगवान् भवतीतीन्द्रिय-प्रत्यासत्त्या त्रीन्द्रियाश्रितं संयममसंयमं च प्रतिपादयन् सूत्रद्वयमाह—तेइंदियेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् असमारभमाणस्स त्ति अव्यापादयतः, घाणामाउ त्ति घ्राणमयात् सौख्यात् गन्धोपादानरूपात् अव्यपरोपयिता अभ्रंशकः, घ्राणमयेन गन्धोपलम्भाभावरूपेण दुःखेनासंयोजयिता भवति, इह चाव्यपरोपणमसंयोजनं च संयमोऽनाश्रवरूपत्वादितरदसंयम इति।
छद्मस्थ इंद्रिय और उपयोग युक्त होते हैं। अतः इंद्रिय की सदृशता से त्रीन्द्रिय संबंधी संयम और असंयम का प्रतिपादन करते हुए दो सूत्र कहे हैं—तेइंदिय आदि सूत्र स्पष्ट हैं। 'असमारभमाण' से तात्पर्य है आरंभ न करते हुए। घ्राणमय—गंधोपादान रूप सुख का वियोग न करते हुए, घ्राणमय दुःख से संयोग न करते हुए। यह अव्यपरोपण और असंयोजन अनाश्रव रूप होने से संयम है। इससे इतर असंयम है।
सू. 83-94. जंबुद्दीवे.....भाणितव्वं।
(टी.) इयं च संयमासंयमप्ररूपणा मनुष्यक्षेत्र एवेति मनुष्यक्षेत्रगतषट्स्थानकावतारिवस्तुप्ररूपणाप्रकरणं जंबूदीवेत्यादिकं पञ्चपञ्चाशत्सूत्रप्रमाणमाह, सुबोधं चैतत्, नवरं कूटसूत्रे हिमवदादिषु वर्षधरपर्व्वतेषु द्विस्थानकोक्तक्रमेण द्वे द्वे कूटे समवसेये इति।
यह संयम और असंयम की प्ररूपणा मनुष्य क्षेत्र में ही होती है। अतः मनुष्यक्षेत्रगत षट्स्थानावतारी वस्तु की प्ररूपणा का प्रकरण 'जंबूदीव' आदि सूत्र से (यहां सूत्र संख्या भिन्न है) कहते हैं। यह सुबोध है। तथापि कूट सूत्र में हिमवान् आदि वर्षधर पर्वतों में द्विस्थानक में उक्त क्रम से दो-दो कूट ज्ञातव्य हैं।
सू. 95-97. छ....पव्वे।
(टी.) अनन्तरोपवर्णितरूपे च क्षेत्रे कालो भवतीति कालविशेषनिरूपणाय छ उदू इत्यादि सूत्रत्रयम्, सुगमं चेदम्, नवरम् उदु त्ति द्विमासप्रमाणकालविशेष ॠतुः, तत्राषाढ-श्रावणलक्षणा प्रावृट्, एवं शेषाः क्रमेण, लौकिकव्यवहारस्तु श्रावणाद्याः वर्षा-शरद्धेमन्त-शिशिर-वसन्त-ग्रीष्माख्या ॠतव इति। ओमरत्त त्ति अवमा हीना रात्रिवरमरात्रौ दिनक्षयः। पव्व त्ति अमावस्या पौर्णमासी वा, तदुपलक्षितः पक्षोऽपि पर्व, तत्र लौकिकग्रीष्मर्त्तौ यत्तृतीयं पर्व आषाढकृष्णपक्षस्तत्र, सप्तमं पर्व्व भाद्रपदकृष्णपक्षस्तत्र, एवमेकान्तरितमासानां कृष्णपक्षाः सर्वत्र पर्व्वाणीति, उक्तं च—
अनंतर उपवर्णित क्षेत्र में काल होता है। काल विशेष के निरूपण के लिए 'छ ॠतु' आदि सूत्रत्रय है। ये सुगम हैं। उदु का अर्थ है—दो मास प्रमाण काल विशेष ॠतु। प्रावृट्—आषाढ़ और श्रावण। इसी प्रकार शेष ॠतुएं क्रमशः हैं। लौकिक व्यवहार के अनुसार ॠतु श्रावण माह से प्रारंभ होती है। यथा—वर्षा, शरद, हेमन्त, शिशिर, वसंत और ग्रीष्म—ये छह ॠतुएं हैं। अवम—हीन रात्रि अवमरात्रि तिथि क्षय है। पर्व—अमावस्या अथवा पूर्णमासी। उससे उपलक्षित पक्ष भी पर्व है। यहां लौकिक ग्रीष्म ॠतु में जो तीसरा पर्व है—आषाढ़ कृष्ण पक्ष। सातवां पर्व भाद्रपद कृष्ण पक्ष। इस प्रकार एकान्तरित मास के कृष्णपक्ष सर्वत्र पर्व हैं। कहा भी है—
आसाढबहुलपक्खे भद्दवए कत्तिए अ पोसे य।
फग्गुण-वइसाहेसु य बोद्धव्वा ओमरत्ताउ।।
( )
आषाढ़ कृष्ण पक्ष, भाद्रपद, कार्तिक, पौष, फाल्गुन और वैशाख कृष्णपक्ष में अवमरात्र (दिन क्षय) जानना चाहिए।
अइरत्त त्ति अतिरात्रः अधिकदिनं दिनवृद्धिरीति यावत्, चतुर्थं पर्व्व आषाढशुक्लपक्षः, एवमिहैकान्तरित-मासानां शुक्लपक्षाः सर्वत्र पर्व्वाणीति।
अतिरात्र का अर्थ है—अधिक दिन या दिन वृद्धि। चतुर्थ पर्व आषाढ़ शुक्ल पक्ष दिनवृद्धि है। इस प्रकार आषाढ़ से एक एक माह के अंतर से शुक्लपक्ष सर्वत्र पर्व है।
सू. 98,99. आभिणिबोहियणाणस्स..अपडिवाती।
(टी.) अयं चातिरात्रादिकोऽर्थो ज्ञानेनावसीयत इत्यधिकृताध्ययनावतारिणो ज्ञानस्याभिधानाय सूत्रद्वयमाह—आभीत्यादि, सुगमम्, नवरम् अर्थस्य सामान्यस्य श्रोत्रेन्द्रियादिभिः प्रथममविकल्पं शब्दोऽय-मित्यादिविकल्परूपं चोत्तरविशेषापेक्षया सामान्यस्याव-ग्रहणमर्थावग्रहः, स च नैश्चयिक एकसामयिको व्यावहारिकस्त्वान्तर्मौहूर्त्तिकः, अर्थविशेषितत्वाद् व्यञ्जनावग्रहव्युदासः, स हि चतुर्धा। आणुगामिए त्ति अनुगमनशीलमनुगामि तदेवाऽऽनुगामिकं देशान्तरगतमपि ज्ञानिनं यदनुगच्छति लोचनवदिति, यत्तु तद्देशस्थस्यैव भवति तद्देशनिबन्धनक्षयोपशमजत्वात् स्थानस्थदीपवद् देशान्तरगतस्य त्वपैति तदनानुगामिकमित, उक्तं च—
यह अतिरात्र आदि अर्थ ज्ञान से जाना जाता है। अतः अधिकृत अध्ययन में अवतरित ज्ञान के कथन के लिए दो सूत्र कहे है—'आभिनिबोधिक' आदि सुगम हैं। पदार्थ का सामान्य श्रोत्रेन्द्रिय आदि से प्रथम विकल्प रहित और यह शब्द है ऐसा विकल्प रूप उत्तर विशेष की अपेक्षा से सामान्य अर्थ का अवग्रहण अर्थावग्रह है। नैश्चयिक अर्थावग्रह एक समय का है। व्यावहारिक अर्थावग्रह की स्थिति अंतर्मुहूर्त है। अर्थ विशेषित होने से व्यंजनावग्रह का निषेध है। वह चार प्रकार का है—आनुगामिक—जो अनुगमनशील है, वह आनुगामिक है। जो ज्ञानी के देशान्तर (स्थानांतर) गमन में भी उसका अनुगमन करता है, जैसे—नयन। अनानुगामिक—जो उस क्षेत्रस्थ के ही होता है क्योंकि उसका क्षयोपशम उत्पत्ति क्षेत्र से अनुबंधित है। यह एक स्थान पर रखे हुए दीपक की भांति है। देशान्तरगमन होने पर अन्य क्षेत्र गत को वह छोड़ देता है, लुप्त हो जाता है। यह अनानुगामिक है। कहा भी है—
अणुगामिओऽणुगच्छति गच्छंतं लोअणं जधा पुरिसं।
इतरो य णाणुगच्छति ठितप्पदीवो व्व गच्छंतं।।
(विभा. 711)
आनुगामिक अवधिज्ञान अपने स्वामी का अनुगमन करता है, जैसे लोचन जाते हुए पुरुष का अनुसरण करते हैं। अनानुगामिक एक स्थान पर रखे दीपक की भांति स्थित होता है, वह जाते हुए का अनुगमन नहीं करता (अर्थात् वह उसका सहचारी नहीं होता।)।
यत्तु क्षेत्रतोऽङ्गुलासङ्ख्येयभागविषयं कालत आवलिकासङ्ख्येयभागविषयं द्रव्यतस्तेजोभाषा-द्रव्यान्तरालवर्त्तिद्रव्यविषयं भावतस्तद्गतसङ्ख्येय-पर्यायविषयं च जघन्यतः समुत्पद्य पुनर्वृद्धिं विषय-विस्तरणात्मिकां गच्छदुत्कर्षेणाऽलोके लोकप्रमाणा-न्यसङ्ख्येयानि खण्डान्यसङ्ख्येया उत्सर्प्पिण्यवसर्पिणीः सर्वरूपिद्रव्याणि प्रतिद्रव्यमसङ्ख्येयपर्यायांश्च विषयीकरोति तद्वर्धमानमिति, उक्तं च—
जो जघन्यतः क्षेत्र से अंगुल के असंख्येय भाग विषय, काल से आवलिका के असंख्येयभाग विषय, द्रव्य से तेजस् और भाषा द्रव्य के अन्तरालवर्ती द्रव्य विषय और भाव से तद्गत संख्येय पर्याय विषय उत्पन्न होकर पुनः विषय विस्तार रूप वृद्धि को प्राप्त करता हुआ उत्कृष्टतः अलोक में, लोक प्रमाण असंख्येय खण्ड, असंख्येय उत्सर्पिणी-असंख्येय अवसर्पिणी, समस्त रूपी द्रव्य और प्रत्येक द्रव्य की असंख्येय पर्यायों को विषय बनाता है वह वर्धमानक अवधिज्ञान है। कहा भी है—
पतिसमयसंखेज्जतिभागधियं कोइ संखभागधियं।
अण्णो संखेज्जगुणं खेत्तमसंखेज्जगुणमण्णो।।
पेच्छति विवड्ढमाणं हायंतं वा तधेेव कालं पि।।
(विभा. 726,27)
किसी अवधिज्ञानी ने प्रथम समय में जितना क्षेत्र देखा प्रतिसमय उससे असंख्यात भाग अधिक क्षेत्र को देखता है। कोई उस पूर्वदृष्ट अवधिक्षेत्र से संख्यात भाग अधिक क्षेत्र को देखता है। इसी प्रकार अन्य संख्येय गुण अधिक क्षेत्र को तथा अन्य कोई असंख्येयगुण अधिक क्षेत्र को देखता है। इसी प्रकार हीयमान अवधिज्ञानी भी चतुर्विध हीन क्षेत्र को देखता है। काल के विषय में भी वर्धमान और हीयमान को इसी रूप में जाना जा सकता है। केवल वह क्षेत्र और काल के विषय में अनन्तगुण हीन या अनन्त गुण अधिक हानि-वृद्धि को नहीं देखता क्योंकि अवधिज्ञान द्वारा ज्ञेय क्षेत्र और काल अनन्त नहीं होते।
तथा यज्जघन्येनाङ्गुलासङ्ख्येयभागविषयमुत्कर्षेण सर्वलोकविषयमुत्पद्य पुनः सङ्क्लेशवशात् क्रमेण हानिं विषयसङ्कोचात्मिकां याति यावदङ्गुलासङ्ख्येयभागं तद्हीयमानमिति।
तथा जो जघन्य अंगुल के असंख्येय भाग और उत्कर्षतः सर्वलोक विषय उत्पन्न होकर पुनः संक्लेश के कारण क्रमशः हानि को प्राप्त करता है, विषय का संकोचन हो जाता है। यावत् अंगुल के असंख्येय भाग तक जो हानि को प्राप्त हो वह हीयमान अवधिज्ञान है।
तथा प्रतिपतनशीलं प्रतिपाति उत्कर्षेण लोकविषयं भूत्वा प्रतिपतति, तथा तद्विपरीतमप्रतिपाति, येनालोकस्य प्रदेशोऽपि दृष्टस्तदप्रतिपात्येवेति, आह च—
जो प्रतिपतनशील है, वह प्रतिपाति है। उत्कर्षतः समग्र लोक को विषय करके जो प्रतिपात करता है वह प्रतिपाति है तथा उसके विपरीत अप्रतिपाति है। जिसके द्वारा अलोक का प्रदेश भी देख लिया गया हो वह अप्रतिपाति ही है।
उक्कोसो लोगमेत्तो पडिवाति परं अपडिवादी।
(आवनि. 53, विभा. 699)
जो अवधिज्ञान उत्कृष्टतः लोकमात्र को देखता है वह प्रतिपाति और अप्रतिपाति दोनों प्रकार का होता है। उससे परे देखनेवाला (आकाश के एक भी आकाश प्रदेश को देखने की क्षमतावाला) अवधिज्ञान अप्रतिपाति ही होता है।
सू. 100. णो....उदीरित्तए।
(टी.) एवंविधज्ञानवतां च यानि वचनानि वक्तुं न कल्पन्ते तान्याह—नो कप्पतीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् अवयणाइं ति नञः कुत्सार्थत्वात् कुत्सितानि वचनानि अवचनानि, तत्राऽलीकं 'प्रचलायसे किं दिवा' इत्यादिप्रश्ने न 'प्रचलायामि' इत्यादि, हीलितं सासूयं 'गणिन्! वाचक! ज्येष्ठार्य!' इत्यादि, खिंसितं जन्म-कर्माद्युद्घट्टनतः, परुषं दुष्टशैक्षेत्यादि, गारं ति अगारं गेहं तद्वृत्तयौ अगारस्थिताः गृहिणः तेषां यत्तदगारस्थितवचनं 'पुत्र! मामक! भागिनेय!' इत्यादि, उक्तं च—
इस प्रकार ज्ञानयुक्त ज्ञानी के जो वचन कथनीय नहीं हैं, (कहने योग्य नहीं है) उन्हें कहते हैं—नो कप्पइ पाठ स्पष्ट है। 'अवयणाइं' में नञ् कुत्सित अर्थ में है। जो वचन नहीं बोलने चाहिए वे अवचन हैं।
अलीक वचन—दिन में नींद क्यों ले रहे हो? ऐसा प्रश्न होने पर नींद नहीं ले रहा हूं आदि।
हीलित—असूया युक्त वचन। गणी, वाचक, ज्येष्ठार्य आदि अवहेलना युक्त वचन।
खिंसित—जन्म, कर्म आदि से सम्बद्ध मर्मवेधी वचन।
परुष—दुष्ट, शैक्ष आदि कटुक वचन।
अगार (स्थित) वचन—गारं अर्थात् अगार—घर उसकी वृत्ति अगारस्थित गृहस्थ जैसे वचन—मेरा पुत्र, मेरा भागिनेय आदि। कहा भी है—
अरिरे माहणपुत्ता अव्वो बप्पो त्ति भाय मामो त्ति।
भट्टी सामिय गोमिय।।
(बृभा. 6116)
'अरे! हरे! ब्राह्मण पुत्र! माता! पिता! बंधु! मामा! भर्ता! स्वामी! गोपाल! (पुजारी!) ऐसे आमंत्रण बोधक वचन कहने पर (क्रमशः लघु व गुरु प्रायश्चित्त आता है।)
व्यवशमितं वा उपशमितं वा पुनरुदीरयितुं न कल्पत इति प्रक्रमोऽवचनत्वादस्येति, अनेन व्यवशमितस्य पुनरुदीरणवचनं नाम षष्ठमवचनमुक्तम्, अत्र च गाथा—
व्यवशमित अथवा उपशांत (कलह) को पुनः उभारनेवाला वचन नहीं बोलना चाहिए, ऐसा प्रक्रम है क्योंकि ये अवचन हैं। इससे व्यवशमित के पुनः उदीरणवचन नामक षष्ठम वचन को कहा है। यहां गाथा इस प्रकार है—
खामिय वोसमियाइं अहिगरणाइं तु जे उदीरेंति।
ते पावा नायव्वा तेसिं चारोवणा इणमो।।
(बृभा. 6118, निभा. 1818)
उपशमित, विसर्जित (व्युत्सृष्ट—मिथ्यादुष्कृत प्रदान कर) कलह को जो पुनः उदीरित करता है (अथवा उपशम कलह की जो पुनः उदीरणा करता है) वे पाप ज्ञातव्य हैं। उनकी यह प्ररूपणा है।
सू. 101. छ कप्पस्स....तट्ठाणपत्ते।
(टी.) अवचनेषु प्रायश्चित्तप्रस्तारो भवतीति तानाह—छ कप्पेत्यादि, कल्पः साध्वाचारस्तस्य सम्बन्धिनस्- तद्विशुद्ध्यर्थत्वात् प्रस्ताराः प्रायश्चित्तस्य रचनाविशेषाः, तत्र प्राणातिपातस्य वादं वार्त्तां वाचं वा वदति साधौ प्रायश्चित्तप्रस्तारो भवतीत्येकः, यथा अन्यजनविनाशित-दुर्दुरे न्यस्तपादं भिक्षुमुपलभ्य क्षुल्लक आह—साधो! दर्दुरो भवता मारितः, भिक्षुराह—नैवम्, क्षुल्लक आह—द्वितीय-मपि व्रतं ते नास्ति, ततः क्षुल्लको भिक्षाचर्यातो निवृत्याचार्यसमीपमागच्छतीत्येकं प्रायश्चित्तस्थानम्, ततः साधयति यथा—तेन दर्दुरो मारित इति प्रायश्चित्तान्तरम्, ततोऽभ्याख्यातसाधुराचार्येणोक्तः यथा दर्दुरो भवता मारितः?, असावाह—नैवम्, इह क्षुल्लकस्य प्रायश्चित्तान्तरम्, पुनः क्षुल्लक आह—पुनरप्यपलपसीति, भिक्षुराह—गृहस्थाः पृच्छ्यन्ताम्, वृषभा गत्वा पृच्छन्तीति प्रायश्चित्तान्तरमित्येवं योऽभ्याख्याति तस्य मृषावाददोष एव, यस्तु सत्यमारितं निह्नुते तस्य दोषद्वयमिति 1, अत्रोक्तम्—
अवचन बोलने पर प्रायश्चित्त प्रस्तार होता है। अतः उसे कहते हैं—छह कल्प आदि। कल्प का अर्थ है—साध्वाचार। साध्वाचार से सम्बन्धी, उसकी विशुद्धि के लिए होने से प्रस्तार प्रायश्चित्त की रचना विशेष है।यहां प्राणातिपात से सम्बन्धी वचन कहते हुए साधु के प्रायश्चित्त प्रस्तार होता है। यह एक विकल्प है। जैसे किसी दूसरे द्वारा मृत मेंढक को देखकर क्षुल्लक (छोटा साधु) बोला—मुने! यह मेंढक आपके द्वारा मारा गया। भिक्षु बोला—नहीं। तब छोटे साधु ने कहा—आपका दूसरा व्रत भी टूट गया। तब क्षुल्लक भिक्षाचर्या से निवृत हो आचार्य के समीप आता है, यह एक प्रायश्चित्त स्थान है। उसके बाद वह गुरु से कहता है—उसने मेंढक मार दिया। यह दूसरा प्रायश्चित्त स्थान है। तब आचार्य अभ्याख्यात साधु (जिस पर आरोप लगाया गया) से पूछते हैं—क्या तुमने मेंढक को मारा है? वह कहता है—नहीं। यहां क्षुल्लक (आरोप लगाने वाले मुनि) को प्रायश्चित्तान्तर आता है। पुनः छोटा साधु कहता है—इन्होंने मेंढक मारा है। बड़ा साधु पुनः मना करता है। पुनः आरोप लगाने पर बड़ा साधु कहता है—गृहस्थों को पूछ लें। तब आचार्य की सेवारत साधु (वृषभ) जाकर (गृहस्थ को) पूछते हैं। इस प्रकार पुनः प्रायश्चित्तांतर आता है। इस प्रकार जो आरोप लगाता है, उसके मृषावाद दोष है ही। जो मारता भी है और उसका निह्नवन करता है उसके दो दोष होते हैं। यहां कहा भी है—
ओमो चोइज्जंतो दुपेहियाईसु संपसारेइ।
पर्यालोचयति अहमवि णं चोइस्सं न य लभए तारिसं छिद्दं।।
अन्नेण घाइए दद्दुरम्मि दट्ठुं चलणं कयं ओमो।
वहिओ हा एस तुमे न वत्ति बीयं पि ते णत्थि।।
(बृभा. 6135,36)
रत्नाधिक मुनि द्वारा दुष्प्रतिलेखना आदि स्खलनाओं के कारण बार-बार निर्देश दिए जाने पर अवमरात्निक मन में चिंतन करता है—मैं भी इस रत्नाधिक को निर्देश दूंगा (गलती बताऊंगा) किन्तु प्रयत्न करने पर भी वैसा छिद्र नहीं ढूंढ पाता है। एक बार मृत दर्दुर पर पैर रखकर चलते देखकर अवमरात्निक ने बड़े मुनि से कहा—यह आपने मारा है। रात्निक के नकारने पर कहा—आपका द्वितीय महाव्रत भी नहीं है।
तथा मृषावादस्य सत्कं वादं विकल्पनं वार्त्तां वा वदति साधौ प्रायश्चित्तप्रस्तारो भवतीति, तथाहि—क्वचित् संखड्यामकालत्वात् प्रतिषिद्धौ साधू अन्यत्र गतौ, ततो मुहूर्त्तान्तरे रत्नाधिकेनोक्तम्—व्रजामः संखड्यामिदानीं भोजनकालो यतस्तत्रेति, लघुर्भणति—प्रतिषिद्धोऽहं न पुनर्व्रजामि, ततोऽसौ निवृत्याचार्यायेदमालोचयति यथा—अयं दीन-करुणवचनैर्याचते, प्रतिषिद्धोऽपि च प्रविशति एषणां प्रेरयतीत्यादि, ततो रत्नाधिकमाचार्यो भणति—साधो! भवानेवं करोति?, स आह—नैवमित्यादि, पूर्ववत् प्रस्तारः 2, इहाप्युक्तम्—
तथा मृषावाद संबंधी वचन बोलते हुए साधु के प्रायश्चित्त प्रस्तार होता है। जैसे—कहीं संखड़ी (जीमनवार) में देरी होने से प्रतिषिद्ध साधु अन्यत्र गए। इसके पश्चात् एक मुहूर्त्त बीत जाने पर रत्नाधिक ने कहा—अब जीमनवार में जाते हैं, क्योंकि अब भोजन बेला है। छोटे साधु ने कहा—मैं प्रतिषेध के बाद पुनः नहीं जाऊंगा। तब वह मुनि वहां से आचार्य के पास जाकर कहता है—यथा—यह दीन-करुण वचनों से याचना करता है। प्रतिषेध होने पर भी प्रवेश करता है। एषणा के लिए संप्रेरित करता है आदि-आदि। जब आचार्य रत्नाधिक से पूछते हैं—हे साधु! क्या आप ऐसा करते हो? वह कहता है—नहीं, ऐसा नहीं है, इत्यादि। यहां आरोप-प्रत्यारोप में पूर्ववत् प्रस्तार होता है। यहां भी कहा है—
मोसम्मि संखडीए मोयगगहणं अदत्तदाणम्मि।
आरोवणपत्थारो तं चेव इमं तु नाणत्तं।।
दीण-कलुणेहिं जायइ पडिसिद्धो विसइ एसणं हणइ।
जंपइ मुहप्पियाणि य जोग-तिगिच्छा-निमित्ताइं।।
(बृभा. 6142,43)
मृषावाद में संखड़ी विषयक दृष्टांत है। अदत्तादान में मोदक की कथा है। ये दोनों आरोप प्रायश्चित्त के प्रस्तार है। यह उनकी विविधता है। जीमनवार में अकाल में प्रतिषिद्ध साधु को पुनः भोजनबेला होने पर रत्नाधिक मुनि ने पुनः जाने का निर्देश दिया। उसने निषेध कर दिया। तब वह वहां से आचार्य के पास आकर कहता है—ये दीन-करुण वचनों से याचना करते हैं। निषेध होने पर भी प्रवेश करते हैं। एषणा (समिति) का नाश करते हैं। अथवा भिक्षाचर्या के लिए गृहस्थ के घर जाकर मधुर वचन बोलते हैं। योग—चिकित्सा-निमित्त आदि कहते हैं। (इस प्रकार मृषा वचन बोलते हुए प्रायश्चित्त प्रस्तार होता है।)
एवमदत्तादानस्य वादं वदति, अत्र भावना—एकत्र गेहे भिक्षा लब्धा, सा अवमेन गृहीता, यावदसौ भाजनं संमार्ष्टि तावद्रत्नाधिकेन संखड्यां मोदका लब्धास्तानवमो दृष्ट्वा निवृत्याचार्यस्यालोचयति-यथाऽनेनादत्ता मोदका गृहीता इत्यादि, प्रस्तारः प्राग्वदिति 3।
इस प्रकार अदत्तादान का कथन करता है। यहां यह भावार्थ है—एक बार अवमरात्निक को (किसी) घर में भिक्षा उपलब्ध हुई। वह उस छोटे मुनि ने ग्रहण की। जब तक वह पात्र को साफ करता है, तब रत्नाधिक को जीमनवार में मोदक उपलब्ध होते हैं। उन्हें देखकर अवम वहां से आचार्य के पास जाकर कहता है, जैसे—इन्होंने अदत्त मोदक ग्रहण किये हैं इत्यादि। यह भी पूर्ववत् प्रस्तार हैं।
एवमविरतिः अब्रह्म, तद्वादं वार्त्तां वा, अथवा न विद्यते विरतिर्यस्याः सा अविरतिका स्त्री, तद्वादं तद्वार्त्तां वा तदासेवाभणनरूपां वदति, तथाहि—अवमो भावयति-एष रत्नाधिकतया मां स्खलितादिषु प्रेरयति, ततो रोषादभ्याख्याति—
इसी प्रकार अविरति—अब्रह्म है। उसकी वार्ता या कथन (अब्रह्मचर्य संबंधी आरोपात्मक वचन है।) अथवा जिसके विरति नहीं है, वह अविरति—स्त्री है। उसकी वार्ता या कथन, उसके आसेवन वचन रूप कहता है। जैसे अवमरात्निक चिंतन करता है, यह रत्नाधिकता से मुझे स्खलित आदि में प्रेरित करते हैं। अतः वह रोष से आरोप लगाता है—
जेट्ठज्जेण अकज्जं सज्जं अज्जाघरे कयं अज्ज।
उवजीविओ य भंते! मए वि संसट्ठकप्पोऽत्थ।।
(बृभा. 6150)
भंते! ज्येष्ठ आर्य ने आज आर्या गृह में मैथुन सेवा लक्षण अकार्य किया है, अतः (उनके संसर्ग से) मैं भी संसृष्ट कल्प हूं।
अहमपि तद्भुक्तां भुक्तवानित्यर्थः, प्रस्तारभावना प्राग्वत् 4। तथा अपुरुषो नपुंसकोऽयमित्येवं वादं वाचं वार्त्तां वा वदतीति, इह समासः प्रतीत एव, भावनाऽत्र—आचार्यं प्रत्याह—अयं साधुर्नपुंसकम्, आचार्य आह—कथं जानासि?, स आह—एतन्निजकैरहमुक्तः—किं भवतां कल्पते प्रव्राजयितुं नपुंसकमिति? ममापि किञ्चित्तल्लिङ्गदर्शनाच्छङ्का अस्तीति, प्रस्तारः प्राग्वत्, अत्राप्युक्तम्—
अर्थात् उनके भोग करने से मैंने भी भोग किया, ऐसा तात्पर्य है। प्रस्तारभावना पूर्ववत् है। तथा अपुरुष—यह नपुंसक है, ऐसा (आरोपात्मक) वचन अथवा वाणी बोलते हुए। यहां समास प्रतीत ही है। यहां भावार्थ इस प्रकार है—किसी साधु ने आचार्य से कहा—यह रत्नाधिक साधु नपुंसक है। आचार्य ने पूछा—तुमने कैसे जाना? वह बोला—इनके निजी शिष्यों ने मुझे पूछा कि क्या आपको नपुंसक को प्रव्रजित करना कल्पनीय है? और मुझे भी उसके लिंग दर्शन से कुछ शंका है, इस प्रकार प्रस्तार पूर्ववत् है। यहां भी कहा है—
तइओ त्ति कहं जाणसि? दिट्ठा णीया से तेहि मे वुत्तं।
वट्टइ तइओ तुब्भं पव्वावेउं मम वि संका।।
दीसइ य पाडिरूवं ठिय-चंकंमिय-सरीर-भासादी।
बहुसो अपुरिसवयणे वित्थारारोवणं कुज्जा।।
(बृभा. 6153,54)
कोई (छिद्रान्वेषी) आचार्य को निवेदित करता है—(कि यह रत्नाधिक मुनि) तृतीय (नपुंसक) है। आचार्य कहते हैं—तुमने कैसे जाना? उसने कहा—मैंने उसके निजकों को (शिष्यों को) देखा। उन्होंने मुझे पूछा—क्या आप तृतीय को प्रव्रजित करते हो? अतः मेरे हृदय में भी शंका हो गई। यह साधु नपुंसक के अनुरूप लगता है। खड़े रहना चंक्रमण, शरीर, भाषा आदि के लक्षण (नपुंसकवत् है) तथा अनेक बार नपुंसक के विषय में विस्तृत आरोपणा करता है।
तथा दासवादं वदति, भावना—कश्चिदाह—दासोऽयम्, आचार्य आह—कथम्?, देहाकाराः कथयन्ति दासत्वमस्येति, प्रस्तारः प्राग्वदिति, अत्राप्युक्तम्—
इसी प्रकार दासवाद कहता है। जैसे—कोई बोला—यह दास है? आचार्य ने पूछा—कैसे? वह बोला—इसकी देहाकृति इसका दासत्व बताती है। प्रस्तार पूर्ववत् है। यहां भी कहा है—
खरउ त्ति कहं जाणसि? देहागारा कहिंति से हंदि।
छिक्कोवण शीघ्रकोपः उब्भंडो णीयासी दारुणसहावो।।
देहेण वी विरूवो खुज्जो वडभो य बाहिरप्पाओ।
फुडमेवं आगारा कहंति जह एस खरओ त्ति।।
(बृभा. 6157,58)
यह खरक (दास) है, यह तुमने कैसे जाना? वह कहता है—इसकी देहाकृति ही कहती है। यह शीघ्र प्रकुपित होता है। इसके परिधान असंवृत्त है। नीच (लोगों) के साथ बैठता है। इसका स्वभाव कठोर है। देह से भी यह विरूप है, कुब्ज है, वडभ है, बाह्यपाद है। उसकी शरीराकृति स्वयं उसके खरक होने का प्रमाण है।
आचार्य आह—
तब आचार्य कहते है—
केइ सुरूव विरूवा खुज्जा मडहा य बाहिरप्पाया।
न हु ते परिभवियव्वा वयणं व अणारियं वोत्तुं।।
(बृभा. 6159)
कोई (निम्न कुल में भी) सुरूप होता है, कोई (उच्च कुल में भी) विरूप है। कोई कुब्ज, वडभ या बाह्यपाद है किन्तु वे परिभवनीय (निंदनीय) नहीं है अथवा यह दास है ऐसा कथन अनार्य वचन है।
इतिरेवंप्रकारान् एताननन्तरोदितान् षट् कल्पस्य साध्वाचारस्य प्रस्तारान् प्रायश्चित्तरचनाविशेषान् मास-गुर्व्वादि-पाराञ्चिकावसानान् प्रस्तार्य अभ्युपगमतः आत्मनि प्रस्तुतान् विधाय प्रस्तारयिता वा अभ्याख्यान-दायकसाधुः सम्यगप्रतिपूरयन् अभ्याख्येयार्थस्यासद्भूत-तया अभ्याख्यानसमर्थनं कर्त्तुमशक्नुवन् प्रत्यङ्गिरं कुर्वन् सन् तस्यैव प्राणातिपातादिकर्त्तुरेव स्थानं प्राप्तो गतः तत्स्थानप्राप्तः स्यात् प्राणातिपातादिकारीव दण्डनीयः स्यादिति भावः, अथवा प्रस्तारान् प्रस्तीर्य विरचय्याचार्येण अभ्याख्यानदाता अप्रतिपूरयन् अपरापरप्रत्ययवचनैस्त-मर्थंसत्यमकुर्वन् तत्स्थानप्राप्तः कार्य इति शेषः, यत्र प्रायश्चित्तपदे विवदमानोऽवतिष्ठते न पदान्तरमारभते तत्पदं प्रापणीय इति भावः, शेष सुगममिति।
इस प्रकार अनंतर कहे गए छह कल्प साध्वाचार के छह प्रस्तार प्रायश्चित्त रचना विशेष मास लघु, गुरु से लेकर पारांचित पर्यंत को स्थापित करके अभ्याख्यान कर्त्ता साधु उस आरोपात्मक कथन को प्रमाणित करने में समर्थ न होने पर असद्भाषण करते हुए उसी (आरोपित दोष) प्राणातिपात आदि स्थान को प्राप्त होता है। अर्थात् प्राणातिपात आदि करनेवाले की भांति दंडनीय होता है। अथवा अभ्याख्यानदाता प्रस्तारों को आचार्य के समक्ष स्थापित कर उसे प्रमाणित न कर सके तो अपरापर प्रत्यय वचनों से उसे सत्य सिद्ध न करते हुए तत्स्थानप्राप्त (आरोपित दोष का प्रायश्चित्त प्राप्त) करना चाहिए। जिस प्रायश्चित्त पद में विवाद करता हुआ अवस्थित होता है, पदान्तर को प्रारंभ नहीं करता है, उस पद को प्राप्त होता है। शेष सुगम है।
सू. 102,103. छ....थेरकप्पट्ठिती।
(टी.) कल्पाधिकारे सूत्रद्वयम्—छ कप्पेत्यादि, षट् कल्पस्य कल्पोक्तसाध्वाचारस्य परिमथ्नन्तीति परिमन्थवः, उणादित्वात्, पाठान्तरेण परिमन्था वाच्याः, घातका इत्यर्थः, इह च मन्थो द्विधा—द्रव्यतो भावतश्च, यत आह—
कल्प—साध्वाचार के अधिकार में दो सूत्र हैं—छ कप्पस्स आदि। षट्कल्प—कल्पोक्त साध्वाचार का जो परिमंथन करता है, वह परिमंथु (प्रतिपक्षी) है। पाठान्तर में परिमंथ शब्द वाच्य है। इसका अर्थ घातक है। ये मंथ दो प्रकार के है—द्रव्यतः और भावतः। इसलिए कहा है—
दव्वम्मि मंथओ खलु तेणामंथिज्जए जहा दहियं।
दहितुल्लो खलु कप्पो मंथिज्जइ कुक्कुयाईहिं।।
(बृभा. 6316)
द्रव्य मंथान वह है जो दही को मथता है। साधु आचार दधितुल्य है। कौकुचित—चपलता आदि से वह मथा जाता है, नष्ट होता है।
तत्र कुक्कुइए त्ति कुच अवस्यन्दन ( ) इति वचनात् कुत्सितम् अप्रत्युपेक्षितत्वादिना कुचितम् अवस्यन्दितं यस्य स कुकुचितः, स एव कौकुचितः, कुकुचा वा अवस्यन्दनं प्रयोजनमस्येति कौकुचिकः, स च त्रिधा—स्थान-शरीर-भाषाभिः, उक्तं च—
कुच धातु अवस्यंदन अर्थ में है। इस कथनानुसार अप्रत्युप्रेक्षा आदि के कारण जो कुचित या कुत्सित है वही कौकुचित है। अथवा जिसका प्रयोजन अवस्यंदन है, वह कौकुचिक है। वह तीन प्रकार की हैं—
1. स्थान से
2. शरीर से
3. भाषा से
कहा भी है—
ठाणे सरीर भाषा तिविहो पुण कुक्कुई समासेणं।।
(बृभा. 6319)
समासतः कौकुचिक के तीन प्रकार हैं—स्थान विषय, शरीर विषय और भाषा विषय।
तत्र स्थानतो यो यन्त्रकवत् नर्त्तिकावद्वा भ्राम्यतीति, शरीरतो यः करादिभिः पाषाणादीन् क्षिपति, उक्तं च—
स्थानतः जो यंत्रक की भांति अथवा नर्तकी की भांति अपने शरीर को घुमाता है। शरीरतः जो हाथ आदि से पत्थर आदि फेंकता है। कहा भी है—
करगोफणधणुपायाइएहि उच्छुहइ पत्थराईए।
भमुहादाढियथणपुयविकंपणं णट्टवाइत्तं।।
(बृभा. 6323)
हाथ, गोफण, धनुष, पैर आदि से पत्थर फेंकता है। भौंहे, दाढ़ी, स्तन और पुतों को नर्तकी की भांति कम्पित करता है।
भाषातो यः सेण्टित-मुखवादित्रादि करोति, तथा च जल्पति यथा परे हसन्तीति, उक्तं च—
वाणी से सीटी बजाना, बाजा आदि बजाना, दूसरों को हंसाने के लिए बोलता है। कहा भी है—
छेलिअ मुहवाइत्ते जंपइ य तहा जहा परो हसइ।
कुणइ य रुए बहुविहे वग्घाडियदेसभासाओ।।
(बृभा. 6324)
जो सीटी बजाता है, मुंह से विचित्र बाजे की आवाज करता है। वैसी भाषा बोलता है, जिससे दूसरे हंसते हैं। बहुविध कोयल आदि पक्षियों की आवाज करता है। भिन्न-भिन्न देशी भाषाएं बोलता है।
अयं च त्रिविधोऽपि संयमस्य पृथिव्यादिरक्षणादेः कायगुप्तिपर्यन्तस्य यथासम्भवं परिमन्थुर्भवत्येवेति 1, मोहरिए त्ति मुखम् अतिभाषणातिशायनवदस्तीति मुखरः, स एव मौखरिको बहुभाषी, अथवा मुखेनारिमावहतीति निपातनात् मौखरिकः, उक्तं च—
यह तीनों ही प्रकार की चपलता संयम—पृथिवी आदि के रक्षण से कायगुप्ति पर्यंत का यथासंभव परिमंथु होती ही है। मौखरिक—जो अतिभाषण (करता है) अतिशय बोलता है, वह मुखर है। वह बहुभाषी मौखरिक है। अथवा मुख से जो अरि को बुलाता (लाता) है वह निपात से मौखरिक है। कहा भी है—
मुखरिस्स गोन्ननामं आवहइ मुहेण भासंतो।।
(बृभा. 6327)
मौखरिक गुणनिष्पन्न (नाम) है। प्रचुर भाषण से वह वैरी बनाता है।
स च सत्यवचनस्य मृषावादविरतेः परिमन्थुः, मौखर्ये सति मृषावादसम्भवादिति 2, चक्खुलोल त्ति चक्षुषा लोलः चञ्चलः चक्षुर्वा लोलं चञ्चलं यस्य स तथा, स्तूपादीनालोकयन् व्रजति य इत्यर्थः, इदं च धर्मकथादीनामुपलक्षणम्, आह च—
वह वाचाल सत्यवचन—मृषावाद विरति का परिमंथु है। मौखर्य होने पर मृषावाद संभव होता है। चक्षु लोल का अर्थ है—चक्षु से चंचल अथवा चक्षु से जो चंचल है वह और जो स्तूप आदि को देखते हुए चलता है। यह धर्म कथा आदि का उपलक्षण है, कहा भी है—
आलोयंतो वच्चइ थूभाईणि कहेइ वा धम्मं।
परियट्टणाणुपेहण ण पेह पंथं अणुवउत्तो।।
(बृभा. 6330)
स्तूप, देवकुल, उद्यान आदि को देखता हुआ अथवा धर्मकथा कहता हुआ, परिवर्तना अथवा अनुप्रेक्षा करता हुआ चलता है। मार्ग में चलते हुए यह करना उपयुक्त नहीं है। यह चक्षुलोलुप (ईर्यापथिक का प्रतिपक्षी) है।
इरियावहिय त्ति ईर्या गमनं तस्याः पन्था मार्ग ईर्यापथस्तत्र भवा या समितिरीर्यासमितिलक्षणा सा ईर्यापथिकी, तस्या परिमन्थुरिति, आह च—
इरियावहिय का अर्थ है—गमन मार्ग। उसमें होनेवाली ईर्यासमितिलक्षणा ईर्यापथिकी है। चक्षु लोलुप उस ईयापथिकी का परिमंथु है। कहा भी है—
छक्कायाण विराहण संजमे आयाइ कंटगाईया।
आवडण भाणभेओ खद्धे उड्डाह परिहाणी।।
(बृभा. 6331)
अनुपयुक्त होकर चलते हुए के संयम में छहकाय की विराधना होती है। कंटक आदि से आत्मविराधना होती है। गिरने से पात्र टूट सकते हैं। आहार आदि भूमि पर गिरने से (निंदा भी हो सकती है) पात्र टूटने से भाजनान्तर की गवेषणा और उसके परिकर्म से सूत्रार्थ का परिमंथु होता है।
तिंतिणए त्ति तिंतिणिकोऽलाभे सति खेदाद् यत्किञ्चनाभिधायी, स च खेदप्रधानत्वादेषणा उद्गमादिदोषविमुक्तभक्त-पानादिगवेषण-ग्रहणलक्षणा तत्प्रधानो यो गोचरो गोरिव मध्यस्थतया भिक्षार्थं चरणं स एषणागोचरस्तस्य परिमन्थुः सखेदो हि अनेषणीयमपि गृह्णातीति भावः 4।
तिंतिणिक का अर्थ है—भिक्षा से लाभ न होने पर (यथेष्ट प्राप्त न होने पर) खेद से जैसे-वैसे बोलनेवाला (बकवास करनेवाला)। वह खेद खिन्न होने से गोचरी में उद्गम आदि दोषों से मुक्त अशन-पान आदि गवेषण लक्षणा एषणा की शुद्धि नहीं रख सकता। गोचर—गाय की भांति मध्यस्थता से भिक्षा के लिए विचरण एषणा गोचर है। तिंतिणक उसका परिमंथु है। खेद के कारण अनेषणीय का भी ग्रहण करता है यह भाव है
इच्छालोभिए त्ति इच्छाए अभिलाषः स चासौ लोभश्च इच्छालोभः, महालोभ इत्यर्थः, शुक्लशुक्लोऽतिशुक्लो यथा, स यस्यास्ति स इच्छालोभिको महेच्छोऽधिकोपधिरित्यर्थः, उक्तं च—इच्छालोभो उ उवहिमइरेगे (बृभा. 6332) त्ति, स मुक्तिमार्गस्येति मुक्तिः निष्परिग्रहत्वमलोभत्वमित्यर्थः, सैव मार्ग इव मार्गो निर्वृतिपुरस्येति 5, भिज्ज त्ति लोभस्तेन यन्निदानकरणं चक्रवर्त्तीन्द्रादिॠद्धिप्रार्थनं तन्मोक्षमार्गस्य सम्यग्दर्शनादि-रूपस्य परिमन्थुः, आर्त्तध्यानरूपत्वात्।
इच्छालोभिक—इच्छा का अर्थ है अभिलाषा। वह लोभ इच्छालोभ महालोभ है। जैसे शुक्लशुक्लो अतिशुक्ल है। जिसके इच्छा लोभ है वह इच्छालोभिक—महा इच्छाओं वाला अधिक उपधियुक्त है। कहा भी है—इच्छा लोभ वह है जब लोभाभिभूत होने से अधिक उपधि ग्रहण करता है। वह मुक्ति मार्ग—परिग्रह रहितता अथवा अलोभता निवृत्तिपुर का मार्ग है। भिज्ज का अर्थ है—लोभ। उससे चक्रवर्ती, इन्द्र आदि की ॠद्धि की प्रार्थना निदान है। आर्तध्यान रूप होने से वह सम्यक् दर्शन आदि रूप मोक्ष मार्ग का परिमंथु है।
भिध्याग्रहणाद् यत् पुनरलोभस्य भवनिर्व्वेद-मार्गानुसारितादिप्रार्थनं तन्न मोक्षमार्गस्य परिमन्थुरिति दर्शितमिति।
भिध्या' शब्द का ग्रहण करने से वैराग्य आदि गुणों तथा मार्गानुसारिता आदि की प्रार्थना में लोभ नहीं होने से मोक्षमार्ग का परिमंथु नहीं है, यह सूचित किया गया है।
ननु तीर्थकरत्वादिप्रार्थनं न राज्यादिप्रार्थनवद्दुष्ट-मतस्तद्विषयं निदानं मोक्षस्यापरिमन्थुरिति, नैवम्, यत आह—सव्वत्थेत्यादि, सर्व्वत्र तीर्थकरत्वचरम-देहत्वादिविषयेऽपि आस्तां राज्यादौ भगवता जिनेन अनिदानता अप्रार्थनमेव चरमदेहत्वादिविषयेऽपि आस्तां राज्यादौ भगवता जिनेन अनिदानता अप्रार्थनमेव पसत्थ त्ति प्रशंसिता श्लाघितेति, तथा च—
प्रश्न—तीर्थंकर आदि की प्रार्थना राज्य आदि की प्रार्थना की भांति दुष्ट नहीं है, अतः तद्विषयक निदान मोक्ष का परिमंथु नहीं है? समाधान—ऐसा नहीं है क्योंकि भगवान महावीर ने अनिदानता को प्रशस्त कहा है। क्योंकि भगवान ने कहा है—सव्वत्थ इत्यादि। सर्वत्र का तात्पर्य है तीर्थंकर और चरमशरीर आदि में भी राज्य आदि होते हैं, अतः जिनेश्वर भगवान ने अप्रार्थना को ही प्रशस्त कहा है, उसकी प्रशंसा—श्लाघा की है। कहा भी है—
इहपरलोगनिमित्तं अवि तित्थगरत्तचरमदेहत्तं।
सव्वत्थेसु भगवया अणियाणत्तं पसत्थं तु।।
(बृभा. 6334)
इहलोक संबंधी—चक्रवर्ती आदि पद प्राप्ति, परलोक निमित्त इन्द्रत्व आदि देवॠद्धि की प्रार्थना—निदान को भगवान ने अप्रशस्त कहा है। और तो क्या तीर्थंकर पद युक्त चरम शरीरी बनूं, ऐसी प्रार्थना भी अप्रशस्त है क्योंकि भगवान ने सर्वत्र अनिदानता को प्रशस्त कहा है।
एवमेव हि सामायिकशुद्धिः स्यादिति, उक्तं च—
इससे सामायिक की शुद्धि होती है। कहा भी है—
पडिसिद्धेसु वि दोसे विहिएसु य ईसि रागभावे वि।
सामाइयं असुद्धं सुद्धं समयाए दोण्हं पि।।
( )
प्रतिषिद्ध में द्वेष और विहित में किंचित् राग भाव दोष सिद्ध होने पर सामायिक अशुद्ध होती है। समता से दोनों शुद्ध होती है
अयं चान्तिमपरिमन्थयोर्विशेषः—
यह अंतिम परिमंथु का विशेष है—
आहारोवहिदेहेसु इच्छालोभो उ सज्जई।
नियाणकारी संगं तु कुरुते उद्धदेहिकं।।
( )
आहार, उपधि और शरीर के संदर्भ में इच्छा लोभ निदान होता है। निदानकर्त्ता पारलौकिक आसक्ति करता है।
पारलौकिकमित्यर्थः।। कप्पट्ठिई इत्यादि, कल्पस्य कल्पाद्युक्तसाध्वाचारस्य सामायिकच्छेदोपस्थापनीयादेः स्थितिः मर्यादा कल्पस्थितिः। तत्र सामायिककल्पस्थितिः—
इसका तात्पर्यार्थ पारलौकिक है। कप्पठिई इत्यादि—कल्प आदि युक्त साध्वाचार सामायिक, छेदोपस्थापनीय आदि की स्थिति (मर्यादा) कल्पस्थिति है। सामायिक कल्पस्थिति इस प्रकार है—
सिज्जायरपिंडे या 1 चाउज्जामे य 2 पुरिसजिट्ठे य 3।
कीकम्मस्स य करणे 4 चत्तारि अवट्ठिया कप्पा।।
(बृभा. 6361)
1. शय्यातरपिंड का वर्जन 2. चतुर्याम 3. पुरुष ज्येष्ठता और 4. कृतिकर्म—ये चार अवस्थित कल्प है।
सामायिकसाधूनामवश्यंभाविन इत्यर्थः।
सामायिक चारित्रवर्ती के ये अवश्यंभावी हैं—ऐसा तात्पर्य है।
आचेलक्कुद्देसिय सपडिक्कमणे य रायपिंडे य।
मासं पज्जोसवणा छप्पेतऽणवट्ठिया कप्पा।।
(बृभा. 6362)
1. अचेलता 2. औद्देशिक 3. प्रतिक्रमण 4. राज-पिंड 5. मास (मासकल्प विहार) 6. पर्युषणाकल्प—ये छह कल्प अनवस्थित (ऐच्छिक) होते हैं।
नावश्यंभाविन इत्यर्थः।
अर्थात् अवश्यंभावी नहीं होते।
छेदोपस्थापनीयकल्पस्थितिः—
छेदोपस्थापनीय कल्प स्थिति इस प्रकार है
आचेलक्कुद्देसिय सेज्जायर रायपिंड कीकम्मे।
वय जेट्ठ पडिक्कमणे मासं पज्जोवसणकप्पे।।
(बृभा. 6364)
1. आचेलक्य 2. औद्देशिक 3. शय्यातरपिंड 4. राजपिंड 5. कृतिकर्म 6. व्रत 7. पुरुष ज्येष्ठत्व 8. प्रतिक्रमण 9. मास कल्पी विहार तथा 10. पर्युषणा कल्प। (ये छेदोपस्थापनीय चारित्र में अनिवार्य होते हैं।)
एतानि च तृतीयाध्ययनवज्ज्ञेयानि। निव्विसमाणकप्पट्ठिई निव्विट्ठकप्पट्ठिइ त्ति परिहारविशुद्धिकल्पं वहमाना निर्विशमानकाः, यैरसौ व्यूढस्ते निर्विष्टास्तेषां या स्थितिः मर्यादा सा तथा, तत्र,
ये तृतीय अध्ययन की भांति जानने चाहिए। निर्विशमान कल्पस्थिति और निर्विष्टकल्पस्थिति परिहारविशुद्धि चारित्र की हैं। परिहारविशुद्धि चारित्र की साधना में संलग्न निर्विशमान हैं तथा जो उसकी साधना कर चुके हैं (अभी पूर्व परिचारकों की सेवा में हैं) वे निर्विष्टकल्प हैं। उनकी मर्यादा स्थिति निर्विष्टकल्प-स्थिति है।
परिहारिय छम्मासे तह अणुपरिहारिया वि छम्मासे।
कप्पट्ठिओ छम्मासे एते अट्ठारसा मास।।
(बृभा. 6474)
परिहारविशुद्धि चारित्र की साधना अठारह मास की होती है। नौ साधुओं में चार साधु (का एक वर्ग) छह माह साधना करता है (यह निर्विशमान कल्प है)। चार साधुओं का द्वितीय वर्ग उनकी परिचर्या करता है तथा एक साधु आचार्य होता है। पुनः अनुपारिहारिक छह माह तपस्या व निर्विष्ट कल्प उनकी परिचर्या करते हैं। दोनों वर्गों की तपश्चर्या पूर्ण होने पर आचार्य छह माह तप करते हैं, शेष आठ उनकी परिचर्या करते हैं।
तथा जिनकल्पस्थितिः—
जिनकल्प स्थिति इस प्रकार है—
गच्छम्मि उ निम्माया धीरा जाहे य गहियपरमत्था।
अग्गह जोग्गअभिग्गहे उविंति जिणकप्पियचरित्तं।।
(बृभा. 6483)
गच्छ में प्रव्रज्या—शिक्षा आदि निष्पन्न, धृतिमान (परीषह और उपसर्गों में क्षुभित न होनेवाला) गृहीत परमार्थ, अग्रहयोग्य अभिग्रह, (पंच एषणा युक्त—यही ग्रहण करूंगा इस रूप में अभिग्रहवान) भावितमति जिनकल्प को स्वीकार करते हैं।
ति एवमादिका, अग्गह जोग्ग अभिग्गहे त्ति कासाञ्चित् पिण्डैषणानामग्रहे योग्यानां चाभिग्रहे अनयैव ग्राह्यमित्येवंरूपे गृहीतपरमार्था इत्यर्थः।
अग्रह योग्य अभिग्रह का तात्पर्य है—किसी पिंडैषणा का ग्रहण न करने पर, योग्य का अभिग्रह होने पर इसी से ग्रहण करूंगा इस रूप में गृहीत परमार्थ है
स्थविरकल्पस्थितिः—
स्थविरकल्प की स्थिति इस प्रकार है—
संजमकरणुज्जोया उद्योगाः
निप्फायग नाण-दंसण-चरित्ते।
दीहाउ वुड्ढमासे वसहीदोसेहि य विमुक्का।।
(बृभा. 6485)
संयम और करण के उद्योतक, ज्ञान-दर्शन और चारित्र में शिष्यों के निष्पादक, दीर्घायुष्क के कारण वृद्धवास होने से (स्थिरवासी होने से) वसति दोष से विमुक्त होते हैं। अर्थात् वे दीर्घायुष्य होने से वृद्ध हो जाने पर एक ही स्थान में प्रवासित होने पर भी आहार, उपधि आदि दोषों से मुक्त होते हैं।
सू. 104-108. समणे....पण्णत्ता।
(टी.) इयं च कल्पस्थितिर्महावीरेण देशितेति सम्बन्धान्महावीरवक्तव्यतासूत्रत्रयम्, तथा अनेनेयमपरापि कल्पस्थितिर्दर्शितेति कल्पसूत्रद्वयमुपन्यस्तम्, सुगमं चैतत् पञ्चकमपि, नवरं षष्ठेन भक्तेन उपवासद्वयलक्षणेना-ऽपानकेन पानीयपानपरिहारवता यावत्करणात् 'निव्वाघाए निरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवरनाणदंसणे' त्ति दृश्यम्, सिद्धे जाव त्ति करणात् 'बुद्धे मुत्ते अंतकडे परिनिव्वुडे' त्ति दृश्यम्।
यह कल्पस्थिति भगवान महावीर द्वारा उपदिष्ट है। इस संबंध में भगवान महावीर की वक्तव्यता के तीन सूत्र हैं। भगवान महावीर ने यह अपर कल्पस्थिति भी निदर्शित की है, अतः कल्प सूत्रद्वय उपन्यस्त हैं। ये पांचों ही सूत्र सुगम हैं। तथापि आपानक षष्ठ भक्त से अर्थात् चौविहार बेले के तप से पानी-पीने का परिहार करते हुए यावत् से निर्व्याघात, निरावरण, कृत्स्न, प्रतिपूर्ण केवलवर ज्ञानदर्शन द्रष्टव्य है। 'सिद्धे जाव' से बुद्ध, मुक्त, अंतकृत और परिनिर्वृत (सर्वदुःख रहित) जानना चाहिए।
सू. 109,110. छव्विहे...अट्ठिमिंजाणुसारी।
(टी.) उक्तरूपेषु च देवशरीरेष्वाहारपरिणामो-ऽस्तीत्याहारपरिणामनिरूपणायाह—छव्विहे भोयणेत्यादि, भोजनस्येति आहारविशेषस्य परिणामः पर्यायः स्वभावो धर्म्म इति यावत्, तत्र मणुन्ने त्ति मनोज्ञमभिलषणीयं भोजनमित्येकस्तत्परिणामः, परिणामवता सहाभेदोपचारात्, तथा रसिकं माधुर्याद्युपेतम्, तथा प्रीणनीयं रसादिधातुसमताकारि, बृंहणीयं धातूपचयकारि, दीपनीयम् अग्निबलजनकम्, पाठान्तरे तु मदनीयं मदनोदयकारि, दर्प्पणीयं बलकरम्, उत्साहवृद्धिकरमित्यन्य इति, अथवा भोजनस्य परिणामो विपाकः, स च मनोज्ञः शुभत्वान्मनोज्ञभोजनसम्बर्न्धित्वाद्वेत्येवमन्येऽपि।
उक्त रूप देव शरीर में आहार का परिणमन होता है। अतः आहार के परिणाम का निरूपण करने के लिए कहते हैं—'छव्विहे भोयण' इत्यादि। भोजन—आहारविशेष का स्वभाव—धर्म, आहार परिणाम है। मनोज्ञ—अभिलषित भोजन, उसका परिणाम यह एक विकल्प है। परिणाम और परिणामवाले भोजन का अभेदोपचार है। रसिक—माधुर्य आदि रसयुक्त। प्रीणनीय—रस, रक्त आदि धातुओं को सम करनेवाला। बृंहणीय—धातुओं को उपचित करनेवाला। दीपनीय—अग्निबलजनक इसका पाठान्तर मदनीय—काम को बढ़ाने वाला है। दर्प्पणीय—पुष्टिकारक, उत्साहवर्धक। अथवा भोजन का परिणाम विपाक है। वह शुभ होने से अथवा मनोज्ञ भोजन संबंधी होने से मनोज्ञ विपाक है। इसी प्रकार अन्य भी हैं।
परिणामाधिकारादायातं विषपरिणामसूत्रमप्येवम्, नवरं डक्के त्ति दष्टस्य प्राणिनो दंष्ट्राविषादिना यत् पीडाकारि तद् दष्टं जङ्गमविषम्, यच्च भुक्तं सत् पीडयति तद् भुक्तमित्युच्यते, तच्च स्थावरम्, यत् पुनर्निपतितम् उपरि पतितं सत् पीडयति तन्निपतितं त्वग्विषं दृष्टिविषं चेति त्रिविधं स्वरूपतः, तथा किञ्चिन्मांसानुसारि मांसान्तधातुव्यापकं किञ्चिन्छोणितानुसारि तथैव किञ्चिच्चाऽस्थिमिञ्जानुसारि तथैवेति त्रिविधं कार्यतः, एवं च सति षड्विधं तत्, ततस्तत्परिणामोऽपि षोढैवेति।।
परिणाम अधिकार में समायात विष परिणाम सूत्र भी इसी प्रकार है। डक्के अर्थात् प्राणी द्वारा काटे जाने पर दांत के विष आदि से जो पीड़ाकारी है वह दष्ट जंगम त्रस विष है। जो खाए जाने पर पीड़ा देता है वह भुक्त (विष परिणाम) कहा जाता है। वह स्थावर विष है। निपतित—जो ऊपर गिरने पर पीड़ा देता है, वह निपतित त्वग्विष। दृष्टि विष स्वरूपतः तीन प्रकार का है। कुछ विष मांसानुसारी—मांस तक की धातुओं को प्रभावित करनेवाला है। कुछ शोणितानुसारी तथा कुछ अस्थि-मज्जानुसारी है। इसी प्रकार यह कार्यतः तीन प्रकार का होने से छह प्रकार का है। अतः उसका परिणाम भी षट्विध है।
सू. 111. छव्विहे...अतहणाणे।
(टी.) एवंभूतार्थानां च निर्णयो निरतिशय-स्याऽऽप्तप्रश्नतो भवतीति प्रश्नविभागमाह—छव्विहेत्यादि, प्रच्छनं प्रश्नः, तत्र संशयप्रश्नः क्वचिदर्थे संशये सति यो विधीयते यथा—
इस प्रकार के पदार्थों का निर्णय निरतिशायी के लिए आप्त को पूछने से (प्रश्नतः) होता है। अतः प्रश्न विभाग को कहते हैं—छव्विहे इत्यादि। पृच्छा करना प्रश्न है। संशयप्रश्न—किसी विषय में संशय होने पर जो किया (पूछा) जाता है, वह संशयप्रश्न है। जैसे कहा है—
जइ तवसा वोदाणं संजमओऽणासवो त्ति ते कह णु।
देवत्तं जंति जई? गुरुराह सरागसंजमओ।।
( )
प्रश्न—यदि तप से व्यवदान, संयम से अनाश्रव होता है तो देवत्व की प्राप्ति किससे होती है। गुरु कहते हैं—सराग संयम से (देवत्व मिलता है)।
व्युद्ग्रहेण मिथ्याभिनिवेशेन विप्रतिपत्त्येत्यर्थः, परपक्षदूषणार्थं यः क्रियते प्रश्नः स व्युद्ग्रहप्रश्नः, यथा—
व्युद्ग्रह प्रश्न—मिथ्याभिनिवेश से परपक्ष को दूषित करने के लिए जो प्रश्न पूछा जाता है, वह व्युद्ग्रह प्रश्न है। जैसे—यहां प्रश्न होता है कि सामान्य से विशेष भिन्न है अथवा अभिन्न है?
सामण्णतो विसेसो अण्णोऽणण्णो व होज्ज जइ अण्णो।
सो णत्थि खपुप्फं पिवऽणण्णो सामण्णमेव तयं।।
(विभा. 34)
यदि विशेष सामान्य से भिन्न है तब निःसामान्य होने से उसका अस्तित्व ही सिद्ध नहीं होता। जैसे—आकाश कुसुम। यदि वह सामान्य से अभिन्न है तो वह वस्तुतः सामान्य ही है।
अनुयोगीति अनुयोगो व्याख्यानं प्ररूपणेति यावत् स यत्रास्ति तदर्थं यः क्रियत इति भावः, यथा—चउहिं समएहिं लोगो इत्यादिप्ररूपणाय कइहिं समएहीत्यादि ग्रन्थकार एव प्रश्नयति, अनुलोमो अनुलोमनार्थम् अनुकूलकरणाय परस्य यो विधीयते, यथा क्षेमं भवतामित्यादि, तहनाणे त्ति यथा प्रच्छनीयार्थे प्रष्टव्यस्य ज्ञानं तथैव प्रच्छकस्यापि ज्ञानं यत्र प्रश्ने स तथाज्ञानः, जानत्प्रश्न इत्यर्थः, स च गौतमादेः यथा केवइकालेणं भंते! चमरचंचा रायहाणी विरहिया उववाएण ( ) मित्यादिरिति, एतद्विपरीतस्त्वतथा-ज्ञानोऽजानत्प्रश्न इत्यर्थः, क्वचित् छव्विहे अट्ठे इति पाठस्तत्र संशयादिभिरर्थो विशेषणीय इति।
अनुयोगी का अर्थ है अनुयोग—व्याख्यान, व्याख्या के लिए जो प्रश्न किया जाता है वह अनुयोगी प्रश्न है। जैसे, 'चउहिं' इत्यादि की प्ररूपणा के लिए ग्रंथकार स्वयं कितने समय से इस प्रकार प्रश्न करते हैं। अनुलोम प्रश्न-अनुलोमन के लिए, दूसरों को अनुकूल करने के लिए जो प्रश्न किया जाता है वह जैसे—कुशल हो? इत्यादि। तथाज्ञान—जानते हुए प्रश्न करना, जैसे जिस प्रश्न में प्रच्छनीय के लिए प्रष्टव्य के ज्ञान की तरह प्रच्छक की भी ज्ञानवृद्धि हो (स्वयं जानते हुए भी दूसरों की ज्ञानवृद्धि के लिए प्रश्न करना तथाप्रश्न है।) वह गौतम स्वामी आदि का भगवान से प्रश्न करना है, यथा— भंते! कितने काल के लिए चमर चंचा राजधानी उपपात विरहित होगी? इत्यादि। इसके विपरीत अतथाज्ञान प्रश्न—स्वयं न जानने की स्थिति में पूछा जानेवाला प्रश्न। कहीं अर्थ के छह प्रकार हैं, ऐसा पाठ है। वहां संशय आदि से अर्थ विशेषणीय है।
सू. 112-115. चमरचंचा....उववातेणं।
(टी.) इहानन्तरसूत्रे तथाज्ञानप्रश्नो दर्शितस्तत्र चोत्तरवस्तुना भाव्यमिति तद् दर्शयति—चमरचंचेत्यादि, चमरस्य दाक्षिणात्यस्यासुरनिकायनायकस्य चञ्चा चञ्चाख्या नगरी चमरचञ्चा, या हि जम्बूद्वीपमन्दरस्य पर्व्वतस्य दक्षिणेन तिर्यगसङ्ख्येयान् द्वीपसमुद्रान् व्यतिव्रज्यारुणवरद्वीपस्य बाह्याद् वेदिकान्तादरुणोदं समुद्रं द्विचत्वारिंशद्योजनसहस्राण्यवगाह्य चमरस्यासुरराजस्य तिगिंच्छिकूटो नामा य उत्पातपर्व्वतोऽस्ति सप्तदशैक-विंशत्युत्तराणि योजनशतान्युच्चस्तस्य दक्षिणेन षड् योजनकोटीशतानि साधिकान्यरुणोदे समुद्रे तिर्यग् व्यतिव्रज्याधो रत्नप्रभायाः पृथिव्याः चत्वारिंशतं योजनसहस्राण्यवगाह्य व्यवस्थिता जम्बूद्वीपप्रमाणा च, सा चमरचञ्चा राजधानी उत्कृष्टेन षण्मासान् विरहिता वियुक्ता उपपातेन, इहोत्पद्यमानदेवानां षण्मासान् यावद्विरहो भवतीति भावः।
इसके अनन्तर सूत्र में 'तथाज्ञान' प्रश्न निदर्शित है। उसका उत्तर वस्तु से जानना चाहिए। अतः उसे बतलाते हैं—'चमरचंचा इत्यादि'। चमर—दक्षिणात्य असुरनिकाय के नायक (इंद्र) की चंचा नाम की नगरी चमरचंचा है। वह चमरचंचा जंबूद्वीप के दक्षिण से तिरछे असंख्येय द्वीप-समुद्रों को व्यतिक्रांत कर अरुणवर द्वीप के बाह्य (पद्मवर) वेदिकांत से अरुणोद समुद्र में 42 हजार योजन अवगाहन करने पर असुरराज चमर का तिगिंच्छ कूट नामक उत्पाद पर्वत है। तिगिंच्छकूट से दक्षिण में साधिक 600 करोड़ योजन इसकी ऊंचाई 1721 योजन है। तिरछे जाने पर रत्नप्रभा पृथ्वी में चालीस हजार योजन अवगाहन करने पर जंबूद्वीप प्रमाण चमरचंचा राजधानी है। उस चमरचंचा राजधानी में उत्कृष्ट रूप से छह माह तक उपपात का विरह रहता है अर्थात् वहां उत्पन्न होनेवाले देवों के उत्कृष्ट रूप से छह महीनों तक का विरह होता है।
विरहाधिकारादिदं सूत्रत्रयम्—एगेत्यादि, एकैकमिन्द्र-स्थानं चमरादिसम्बन्ध्याश्रयो भवन-नगर-विमानरूपस्त-दुत्कर्षेण षण्मासान् यावद्विरहितमुपपातेनेन्द्रापेक्षयेति। अधः सप्तमीत्यत्र सप्तमी हि रत्नप्रभापि कथञ्चिद्भवतीति तद्व्यवच्छेदार्थमधोग्रहणं अतस्तमस्तमेत्यर्थः, सा षण्मासान् विरहितोपपातेन, यदाह—
विरह अधिकार से ये तीन सूत्र हैं—एगे इत्यादि। एक-एक इन्द्र स्थान उत्कृष्ट रूप से चमर आदि से संबंधी भवन, नगर, विमान आदि है। इंद्र की अपेक्षा से छह मास तक उपपात विरहित रहते हैं। नीचे की सातवीं पृथ्वी क्योंकि रत्नप्रभा भी कथंचित् सप्तमी पृथ्वी होती है अतः उसका व्यवच्छेद करने के लिए अधः शब्द का प्रयोग किया। अधः का तात्पर्य है तमस्तमा। वह भी छह मास उपपात विरहित होती है, जैसा कि कहा है—
चउवीसइं मुहुत्ता सत्त अहोरत्त तह य पन्नरस।
मासो य दो य चउरो छम्मासा विरहकालो उ।।।।
(बृहत्सं. 281)
शर्कराप्रभा—सात अहोरात्र
बालुकाप्रभा—पंद्रह अहोरात्र
पंकप्रभा—एक मास
धूमप्रभा—दो मास
तमप्रभा—चार मास
तमस्तमप्रभा—छह मास।
सिद्धिगतावुपपातो गमनमात्रमुच्यते न जन्म, तद्धेतूनां सिद्धस्याभावादिति, इहोक्तम्—
सिद्धिगति में गमन मात्र उपपात कहा जाता है। वहां जन्म नहीं होता क्योंकि सिद्ध के जन्म हेतुओं का अभाव होता है। यहां कहा है—
एगसमओ जहन्नं उक्कोसेणं हवंति छम्मासा।
विरहो सिद्धिगईए उव्वट्टणवज्जिया नियमा।।
(बृहत्सं. 345)
सिद्धिगति में जघन्य एक समय और उत्कृष्ट छह माह का विरह होता है। नियमतः वहां से उद्वर्तन नहीं होता है।
शेषं सुगममिति।
शेष सुगम है।
सू. 116-123. छव्विधे....णेरइया।
(टी.) अनन्तरमुपपातस्य विरह उक्तः, उपपातश्चायुर्बन्धे सति भवतीत्यायुर्बन्धसूत्रप्रपञ्चं छव्विहेत्यादिकमाह, सुगमश्चायम्, नवरम् आयुषो बन्धः आयुर्बन्धः, तत्र जातिः एकेन्द्रियजात्यादिः पञ्चधा, सैव नाम नाम्नः कर्म्मण उत्तरप्रकृतिविशेषो जीवपरिणामो वा तेन सह निधत्तं निषिक्तं यदायुस्तज्जातिनामनिधत्तायुः, निषेकश्च कर्म्मपुद्गलानां प्रतिसमयानुभवनरचनेति, उक्तं च—
अनन्तर सूत्र में उपपात का विरह कहा गया। उपपात आयुष का बंध होने पर होता है। अतः आयु बंध के सूत्र का विस्तार 'छव्विहे इत्यादि' से करते हैं। यह सुगम है। तथापि आयुष्य का बंध आयुर्बंध है। जाति एकेन्द्रिय आदि पांच जाति। वह नाम-विशेष नाम कर्म की उत्तर प्रकृति विशेष अथवा जीव का परिणाम उसके साथ कर्म का निषेक के रूप में बंध होना निधत्त आयु है। (सबका समस्त पद करने पर) वह जातिनामनिधत्तायु है। निषेक—प्रतिसमय अनुभव करनेवाले कर्म पुद्गलों की रचना निषेक है। कहा भी है—
मोत्तूण सगमबाहं पढमाए ठिईए बहुतरं दव्वं।
सेसे विसेसहीणं जावुक्कस्संति सव्वासिं।।
(कर्मप्र.)
अपने-अपने अबाधाकाल को छोड़कर प्रथम स्थिति में बहुतर (प्रभुततर) कर्मदलिक का निषेक करता है। शेष द्वितीय आदि स्थिति में विशेषहीन—विशेषहीन यावत् उत्कृष्ट सर्वद्रव्य का निषेक करता है।
स्थापना चेयम्—
इसकी स्थापना इस प्रकार है—

तथा गतिः नरकादिका चतुर्द्धा, शेषं तथैवेति गतिनामनिधत्तायुरिति, तथा स्थितिरिति यत् स्थातव्यं केनचिद्विवक्षितेन भावेन जीवेनायुःकर्मणा वा सैव नामः परिणामो धर्म्मः स्थितिनामस्तेन विशिष्टं निधत्तं यदायुःदलिकरूपं तत् स्थितिनामनिधत्तायुः, अथवेह सूत्रे जातिनाम-गतिनामा-ऽवगाहनानामग्रहणाज्जातिगत्यव-गाहनानां प्रकृतिमात्रमुक्तम्, स्थिति-प्रदेशा-ऽनुभागनामग्रहणात्तु तासामेव स्थित्यादय उक्ताः, ते च जात्यादिनामसम्बन्धित्वान्नामकर्म्मरूपा एवेति नामशब्दः सर्वत्र कर्मार्थो घटत इति स्थितिरूपं नामकर्म्म स्थितिनाम तेन सह निधत्तं यदायुस्तत् स्थितिनामनिधत्तायुरिति, तथा अवगाहते यस्यां जीवः सा अवगाहना शरीरमौदारिकादि तस्या नाम औदारिकादिशरीरनामकर्मेत्यवगाहनानाम तेन सह यन्निधत्तमायुस्तदवगाहनानामनिधत्तायुरिति।
गति नरक आदि चार प्रकार की हैं। शेष उसी प्रकार गतिनामनिधत्तायु है। तथा स्थिति का अर्थ है—जीव का आयुष्य कर्म से किसी विवक्षित भाव से स्थित होना। वह परिणाम-धर्म स्थितिनाम है। उससे विशिष्ट निधत्त जो आयुदलिक रूप है वह स्थिति नाम निधत्तायु है। अथवा इस सूत्र में जातिनाम, गतिनाम और अवगाहनानाम ग्रहण से जाति, गति और अवगाहना की प्रकृति मात्र कही है। स्थिति, प्रदेश और अनुभाग नाम ग्रहण से उन्हीं की स्थिति आदि कही है और वे जाति आदि नाम से संबद्ध होने से नाम कर्म रूप ही है। इस प्रकार नाम शब्द सर्वत्र कर्म अर्थ में घटित होता है। अतः स्थिति रूप नाम कर्म स्थितिनाम उसके साथ निधत्त जो आयु है वह स्थितिनामनिधत्तायु है। तथा जीव जिसमें रहता है—अवगाहन करता है, वह अवगाहना औदारिक आदि शरीर है। उसका नाम औदारिक आदि शरीर नाम कर्म अवगाहना नाम है। उसके साथ जो निधत्त आयु है, वह अवगाहनानामनिधतायु है।
तथा प्रदेशानाम् आयुःकर्म्मद्रव्याणां नामः तथाविधा परिणतिः प्रदेशनाम प्रदेशरूपं वा नामकर्म्मविशेष इत्यर्थः प्रदेशनाम, तेन सह यन्निधत्तमायुस्तत् प्रदेशनाम-निधत्तायुरिति, तथा अनुभागः आयुर्द्रव्याणामेव विपाकस्तल्लक्षण एव नामः परिणामोऽनुभागनामः, अनुभागरूपं वा नामकर्म्मानुभागनाम, तेन सह निधत्तं यदायुस्तनुभागनामनिधत्तायुरिति।
प्रदेश—आयुकर्म द्रव्यों का नाम, तथाविध परिणाम प्रदेश नाम अथवा प्रदेशरूप नामकर्म विशेष है। उसके साथ जो निधत्तायु है वह प्रदेशनामनिधत्तायु है। अनुभाग आयु द्रव्यों का ही विपाक है, उस स्वरूप वाला नाम—परिणाम अनुभाग नाम है अथवा अनुभाग रूप नामकर्मानुभागनाम, उसके साथ निधत्त जो आयु है, वह अनुभागनामनिधत्तायु है।
अथ किमर्थं जात्यादिनामकर्म्मणाऽऽयुर्विशेष्यते?, उच्यते, आयुष्कस्य प्राधान्योपदर्शनार्थम्, यस्मान्नारका-द्यायुरुदये सति जात्यादिनामकर्म्मणामुदयो भवति, नारकादिभवोपग्राहकं चायुरेव, यस्मादुक्तं प्रज्ञप्त्याम्—
प्रश्न—जाति आदि नामकर्म का आयु के साथ विशेष उल्लेख क्यों किया जा रहा है? समाधान—आयुष्य कर्म की प्रधानता दर्शाने के लिए जिससे (जिस हेतु से) नारक आदि आयु का उदय होने पर जाति आदि नामकर्म का उदय होता है। वह नारक आदि भवोपग्राहक आयु ही है। इसलिए व्याख्या प्रज्ञप्ति सूत्र में कहा है—
नेरइए णं भंते? नेरइएसु उववज्जइ? अनेरइए नेरइएसु उववज्जइ? गोयमा! नेरइए नेरइएसु उववज्जइ। (भ. 4।9।1), एतदुक्तं भवति—नरकायुःसंवेदन-प्रथमसमय एव नारक इत्युच्यते, तत्सहचारिणां च पञ्चेन्द्रियजात्यादि-नामकर्म्मणामप्युदय इति, इह चायुर्बन्धस्य षड्विधत्वे उपक्षिप्ते यदायुषः षड्विधत्वमुक्तं तद् आयुषो बन्धाव्यतिरेकाद् बद्धस्यैव चायुर्व्यपदेश-विषयत्वादिति। नियमं ति अवश्यंभावादित्यर्थः, छम्मासावसेसाउय त्ति षण्मासा अवशेषा अवशिष्टा यस्य तत्तथा तदायुर्येषां ते षण्मासावशेषायुष्काः, परभवो विद्यते यस्मिंस्तत् परभविकं तच्च तदायुश्चेति परभविकायुः प्रकुर्वन्ति बध्नन्ति।
भंते! नैरयिक नैरयिक में उत्पन्न होता है अथवा अनैरयिक नैरयिक में उत्पन्न होता है। गौतम! नैरयिक नैरयिक में उत्पन्न होता है। कहा भी है—नरकायु संवेदन के प्रथम समय में ही नारक कहा जाता है। उसके सहचारी पंचेन्द्रिय जाति आदि नाम कर्म भी उदय होता है। यहां आयुष्य बंध के छह प्रकार बताकर जो आयुष्य छह प्रकार का कहा है, वह उस आयुष्य बन्ध के अव्यतिरेक से बद्ध आयु के ही व्यपदेश विषय होने से है। नियम—अवश्यंभावी। जिसके छह मास आयु अवशेष है वह षण्मासावशेषायुष्क है। जिसमें परभव होता है वह परभविक है, वह आयु परभविकायु है। अर्थात् जब वर्तमान आयुष्य छह मास अवशेष रहता है तब परभविकायु बंध होती है।
असङ्ख्येयानि वर्षाण्यायुर्येषां ते तथा ते च ते संज्ञिनश्च समनस्काः पञ्चेन्द्रियतिर्यग्योनिकाश्चेत्य-सङ्ख्येयवर्षायुष्कसंज्ञि-पञ्चेन्द्रियतिर्यग्योनिकाः, इह च संज्ञिग्रहणमसङ्ख्येय-वर्षायुष्काः संज्ञिन एव भवन्तीति नियमदर्शनार्थम्, न त्वसङ्ख्येयवर्षायुषामसंज्ञिनां व्यवच्छेदार्थम्, तेषामभावादेवेति, इह च गाथे—
जिनका आयुष्य असंख्येय वर्ष हैं, वे संज्ञी—समनस्क पंचेन्द्रिय तिर्यंचयोनिक असंख्येयवर्षायुष्क पंचेन्द्रिय-तिर्यग्योनिक है। यहां संज्ञी शब्द के ग्रहण से असंख्येय-वर्षायुष्क संज्ञी ही होते हैं, यह नियम बताने के लिए है। किन्तु असंख्येयवर्षायुष्क असंज्ञी के व्यवच्छेद के लिए नहीं है क्योंकि उनका अभाव ही होता है। यहां गाथाएं इस प्रकार हैं—
निरइसुअसंखाऊ तिरिमणुआ सेसए उ छम्मासे।
इगविगला निरुवक्कमतिरिमणुया आउयतिभागे।।
नैरयिक, देव, असंख्यायुष्क तिर्यंच और मनुष्य छह माह आयुष्य शेष रहने पर आयुष्य बंध करते हैं। एकेन्द्रिय, विकलेन्द्रिय, निरुपक्रम तिर्यंच और मनुष्य आयुष्य का तीसरा भाग अवशेष रहने पर परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
अवसेसा सोवक्कम तिभाग-नवभाग-सत्तवीसइमे।
बंधंति परभवाउं निययभवे सव्वजीवा उ।।
( )
अवशेष सोपक्रम आयुष्य वाले वर्तमान आयु के तीसरे, नौवें और सताईसवें भाग में परभव आयु का बंध करते हैं। सभी जीव अपने अपने भव में आयुष्य का बंध करते हैं।
इदमेवान्यैरित्थमुक्तम्—इह तिर्यङ्-मनुष्या आत्मीयायुषस्तृतीयत्रिभागे परभवायुषो बन्धयोग्या भवन्ति, देव-नारकाः पुनः षण्मासे शेषे, तत्र तिर्यङ्-मनुष्यैर्यदि तृतीयत्रिभागे आयुर्न बद्धं ततः पुनस्तृतीयत्रिभागस्य तृतीयत्रिभागे शेषे बध्नन्ति, एवं तावत् संक्षिपन्त्वायुर्यावत् सर्वजघन्य आयुर्बन्धकाल उत्तरकालश्च शेषस्तिष्ठति इह तिर्यङ्मनुष्या आयुर्बध्नन्ति, अयं चासङ्क्षेपकाल उच्यते, तथा देव-नैरयिकैरपि यदि षण्मासे शेषे आयुर्न बद्धं तत आत्मीयस्यायुषः षण्मासशेषं तावत् संक्षिपन्ति यावत् सर्वजघन्य आयुर्बन्धकाल उत्तरकालश्चावशेषोऽवतिष्ठते इह परभवायुर्देव-नैरयिका बध्नन्तीत्ययमसङ्क्षेपकालः।
यही तथ्य अन्य आचार्यों ने इस प्रकार कहा है—तिर्यंच और मनुष्य अपने आयुष्य के तृतीय त्रिभाग में परभव आयुष्य बंध योग्य होते हैं। देव और नारक छह माह आयुष्य शेष रहने पर परभव आयुष्य बांधते हैं। तिर्यंच और मनुष्यों ने यदि आयुष्य के तृतीय त्रिभाग में आयु बंध न किया हो तो पुनः तृतीय त्रिभाग के तृतीय त्रिभाग शेष रहने पर (अर्थात् तीसरे भाग के तीसरे हिस्से में) आयुबंध करते हैं। इस प्रकार तब तक आयु का संक्षेप होता है, जब तक सर्वजघन्य आयुबंधकाल और उत्तरकाल शेष रहता है। तब तिर्यंच और मनुष्य आयुबंध करते हैं। यह असंक्षेप काल कहा जाता है तथा देव और नारक भी यदि छह माह शेष रहने पर आयु का बंध नहीं करते हैं, तब अपने आयुष्य के छह माह को तब तक संक्षिप्त करते है जब तक सर्वजघन्य आयुबंध काल और उत्तरकाल अवशिष्ट रहता है। वहां देव और नारक परभव आयु बांधते हैं यह असंक्षेपकाल है।
सू. 124. छव्विधे....सण्णिवातिए।
(टी.) अनन्तरमायुःकर्म्मबन्ध उक्तः, आयुः पुनरौदयिकभावहेतुरित्यौदयिकभावं भावसाधर्म्याच्छेष-भावांश्च प्रतिपादयन्नाह—छव्विहे भावे इत्यादि, भवनं भावः पर्याय इत्यर्थः, तत्रौदयिको द्विविधः—उदय उदय-निष्पन्नश्च, तत्रोदयोऽष्टानां कर्म्मप्रकृतीनामुदयः शान्तावस्थापरित्यागेनोदीरणावलिकामतिक्रम्योदयावलि-कायामात्मीयात्मीयरूपेण विपाक इत्यर्थः, अत्र चैवं व्युत्पत्तिः—उदय एवौदयिकः,उदयनिष्पन्नस्तु कर्म्मोदय-जनितो जीवस्य मानुषत्वादिः पर्यायः, तत्र च उदयेन निर्वृत्तस्तत्र वा भव इत्यौदयिकः, इत्येवं व्युत्पत्तिरिति, तथा औपशमिकोऽपि द्विविधः—उपशम उपशमनिष्पन्नश्च, तत्रोपशमो मोहनीयकर्म्मणोऽनन्तानुबन्ध्यादिभेदभिन्न-स्योपशमश्रेणिप्रतिपन्नस्य मोहनीयभेदान् अनन्तानु-बन्ध्यादीनुपशमयतः उदयाभाव इत्यर्थः, उपशम एवौपशमिकः, उपशमनिष्पन्नस्तु उपशान्तक्रोध इत्यादिरुदयाभावफलरूप आत्मपरिणाम इति भावना, तत्र च व्युत्पत्तिः-उपशमेन निर्वृत्त औपशमिक इति, तथा क्षायिको द्विविधः—क्षयः क्षयनिष्पन्नश्च, तत्र क्षयोऽष्टानां कर्म्मप्रकृतीनां ज्ञानावरणादिभेदानां क्षयः कर्म्माभाव एवेत्यर्थः, तत्र क्षय एव क्षायिकः, क्षयनिष्पन्नस्तु तत्फलरूपो विचित्र आत्मपरिणामः केवलज्ञान-दर्शन-चारित्रादिः, तत्र क्षयेण निर्वृत्तः क्षायिक इति व्युत्पत्तिः, तथा क्षायोपशमिको द्विविधः—क्षयोपशमः क्षयोपशमनिष्पन्नश्च, तत्र क्षयोपशमश्चतुर्णां घातिकर्म्मणां केवलज्ञानप्रतिबन्धकानां ज्ञानावरण-दर्शनावरण-मोहनीया-ऽन्तरायाणाम्, क्षयोपशम इह उदीर्णस्य क्षयोऽनुदीर्णस्य च विपाकमधिकृत्योपशम इति गृह्यते।
अनन्तर सूत्र में आयुष्य कर्म का बंध कहा गया। आयु औदयिक भाव हेतु है, अतः औदयिक भाव एवं भाव साधर्म्य से शेष भावों को प्रतिपादित करते हुए कहते हैं—'छव्विहे भावे इत्यादि'। होना भाव पर्याय है। औदयिक भाव के दो प्रकार हैं—उदय और उदय निष्पन्न। उदय—अष्ट प्रकृतियों का उदय है। शांत अवस्था का परित्याग करके उदीर्णावलिका को अतिक्रांत कर उदयावलिका में अपने-अपने रूप में विपाक उदय है। यहां व्युत्पत्ति इस प्रकार है—उदय ही औदयिक है। उदय निष्पन्न कर्मोदय जनित जीव के मनुष्यत्व आदि पर्याय है। उदय से निर्वृत्त अथवा उदय में होनेवाला औदयिक है—इस प्रकार व्युत्पत्ति है। औपशमिक भाव भी दो प्रकार का है—उपशम और उपशमनिष्पन्न। उपशम—मोहनीय कर्म का होता है। मोहनीय कर्म के अनंतानुबंधी आदि भेद भिन्न उपशम श्रेणी प्रतिपन्न का मोहनीय कर्म के भेदों अनंतानुबंधी आदि का उपशम करते हुए अर्थात् उदय का अभाव होता है। उपशम ही औपशमिक है। उपशम निष्पन्न—उपशांत क्रोध आदि उदय के अभाव की निष्पत्ति रूप आत्मपरिणाम। इसकी व्युत्पत्ति इस प्रकार है—उपशम से निष्पन्न औपशमिक है। क्षायिक भाव दो प्रकार का हैं—क्षय एवं क्षय निष्पन्न। ज्ञानावरण आदि अष्टकर्म प्रकृतियों का क्षय—कर्म का सर्वथा अभाव है। क्षय ही क्षायिक है। केवलज्ञान, केवलदर्शन आदि उसके फलरूप विविध आत्मपरिणाम क्षय निष्पन्न हैं। क्षय से निर्वृत्त क्षायिक है—यह व्युत्पत्ति है। क्षायोपशमिक भाव के दो प्रकार हैं—क्षयोपशम और क्षयोपशम निष्पन्न। क्षयोपशम चार घाति कर्मों—केवल ज्ञान आदि के प्रतिबंधक ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनीय और अन्तराय कर्म का होता है। क्षयोपशम का अर्थ है—उदित कर्मों का क्षय एवं अनूदित कर्मों का विपाक की अपेक्षा उपशम।
आह—औपशमिकोऽप्येवंभूत एव, नैवम्, तत्रोपशान्तस्य प्रदेशानुभवतोऽप्यवेदनाद् अस्मिंश्च वेदनादिति, अयं च क्षयोपशमः क्रियारूप एवेति, क्षयोपशम एव क्षायोपशमिकः, क्षयोपशमनिष्पन्न-स्त्वाभिनिबोधिकज्ञानादिलब्धिपरिणाम आत्मन एव, क्षयोपशमेन निर्वृत्तः क्षायोपशमिकः इति च व्युत्पत्तिरिति। तथा परिणमनं परिणामः अपरित्यक्तपूर्वावस्थस्यैव तद्भावगमनमित्यर्थः, उक्तं च—
प्रश्न—क्या औपशमिक भी ऐसे ही है? समाधान—नहीं है, उपशम के प्रदेशानुभाव का भी वेदन नहीं होता है, यहां प्रदेशोदय होता है। यह क्षयोपशम क्रिया रूप ही है। क्षयोपशम ही क्षायोपशमिक है। आत्मा का आभिनिबोधिक ज्ञानादि लब्धि परिणाम ही क्षयोपशम निष्पन्न है। क्षयोपशम से निर्वृत्त क्षायोपशमिक है। यह इसकी व्युत्पत्ति है। परिणमन परिणाम है। पूर्वावस्था को छोड़े बिना ही उसकी अवस्था/भाव की प्राप्ति परिणाम है। कहा है—
परिणामो ह्यर्थान्तरगमनं न च सर्वथा व्यवस्थानम्।
न च सर्वथा विनाशः परिणामस्तद्विदामिष्टः।।
( )
परिणाम अवस्थान्तरगमन है, सर्वथा व्यवस्थापन नहीं है। न ही सर्वथा विनाश है। यही परिणाम विद्वानों को अभीष्ट है।
स एव पारिणामिक इत्युच्यते, स च साद्यनादिभेदेन द्विविधः, तत्र सादिः जीर्णघृतादीनाम्, तद्भावस्य सादित्वादिति, अनादिपारिणामिकस्तु धर्मास्तिकाया-दीनाम्, तद्भावस्य तेषामनादित्वादिति। तथा सन्निपातो मेलकस्तेन निर्वृत्तः सान्निपातिकः, अयं चैषां पञ्चानामौदयिकादिभावानां द्ल्यादिसंयोगतः सम्भवा-सम्भवानपेक्षया षड्विंशतिभङ्गरूपः, तत्र द्विकसंयोगे दश, त्रिकसंयोगेऽपि दशैव, चतुष्कसंयोगे पञ्च, पञ्चकसंयोगे त्वेक एवेति, सर्वेऽपि षड्विंशतिरिति, इह चाविरुद्धाः पञ्चदश सान्निपातिकभेदा, इष्यन्ते, ते चैवं भवन्ति—
वही पारिणामिक कहा जाता है। वह सादि एवं अनादि भेद से द्विविध है। सादि-पुराना धृत आदि। क्योंकि उसकी उत्पत्ति सादि है। अनादि—अनादि पारिणामिक धर्मास्तिकाय आदि के है। क्योंकि उसका अस्तित्व अनादि है। सन्निपात मेलक (संयोगी भाव है।) मिलने से निष्पन्न सान्निपातिक है। यह इन पांचों औदयिक आदि भावों के द्वय आदि संयोगतः संभव-असंभव की अपेक्षा छब्बीस प्रकार का है।
द्विकसंयोग से—10 विकल्प
त्रिक संयोग से—10 विकल्प
चतुष्क संयोग से—5 विकल्प
पांच के संयोग से—1 विकल्प
ये कुल 26 विकल्प हैं। यहां परस्पर अविरुद्ध विकल्पों के पन्द्रह सान्निपातिक भेद होते हैं। वे इस प्रकार होते हैं—
ओदइय खओवसमिए परिणामेक्केक्को गइचउक्के वि।
खयजोगेण वि चउरो तयभावे चुवसमेणं पि।।
उवसमसेढी एक्को केवलिणो वि य तहेव सिद्धस्स।
अविरुद्धसन्निवाइयभेया एमेते पन्नरस।।
( )
औदयिक, क्षायोपशमिक और पारिणामिक चारों गतियों में एक-एक—चार विकल्प हैं। क्षायिक—चारों गतियों में—चार विकल्प। औपशमिक—चारों गतियों में—चार विकल्प। उपशमश्रेणी और केवली का—एक-एक विकल्प (क्योंकि ये केवल मनुष्य गति में ही होते हैं) सिद्धों का—एक विकल्प-कुल 15 अविरुद्ध सान्निपातिक भेद होते हैं।
औदयिक-क्षायोपशमिक-पारिणामिकनिष्पन्नः सान्नि-पातिक एकैको गतिचतुष्केऽपि, तद्यथा— औदयिको नारकत्वं क्षायोपशमिक इन्द्रियाणि पारिणामिको जीवत्वमिति, इत्थं तिर्यग्नरामरेष्वपि योजनीयमिति चत्वारो भेदाः। तथा क्षययोगेनापि चत्वार एव तास्वेव गतिषु, अभिलापस्तु औदयिको नारकत्वं क्षायोपशमिक इन्द्रियाणि क्षायिकः सम्यक्त्वं पारिणामिको जीवत्वमिति, एवं तिर्यगादिष्वपि वाच्यम्, सन्ति चैतेष्वपि क्षायिकसम्यग्दृष्टयोऽधिकृतभङ्गान्यथानुपपत्तेरिति भाव-नीयमिति।
औदयिक, क्षायोपशमिक और पारिणामिक निष्पन्न सान्निपातिक चारों ही गतियों में एक-एक होते हैं। जैसे— • नरक—औदयिक-नारकत्व, क्षायोपशमिक—इन्द्रियां, पारिणामिक—जीवत्व। इसी प्रकार तिर्यंच, मनुष्य और देव में भी ये चारों भेद योजनीय हैं। तथा इन चारों ही गतियों में क्षय के योग से भी चार विकल्प होते हैं। इसकी विकल्प रचना इस प्रकार होगी—नरकगति—औदयिक—नारकत्व, क्षायोपशमिक—इंद्रियां, क्षायक—सम्यक्त्व, पारिणामिक—जीवत्व। इसी प्रकार तिर्यंच आदि गतियों में वाच्य है। इनमें भी क्षायक सम्यग्दृष्टि होते हैं। अन्यथानुपपत्ति से ये अधिकृत भंग भावनीय हैं।
तयभावे त्ति क्षायिकाभावे चशब्दाच्छेषत्रयभावे चौपशमिकेनापि चत्वार एव, उपशममात्रस्य गतिचतुष्टयेऽपि भावादिति, अभिलापस्तथैव, नवरं सम्यक्त्वस्थाने उपशान्तकषायत्वमिति वक्तव्यमेते चाष्टौ भङ्गाः, प्राक्तानश्चत्वार इति द्वादश, उपशमश्रेण्यामेको भङ्गः तस्या मनुष्येष्वेव भावात्, अभिलापः पूर्ववत्, नवरं मनुष्यविषय एव, केवलिनश्चैक एव औदयिको मानुषत्वं क्षायिकः सम्यक्त्वं पारिणामिको जीवत्वम्, तथैव सिद्धस्यैक एव, क्षायिकः सम्यक्त्वं पारिणामिको जीवत्वमिति, एवमेतैस्त्रिभिर्भङ्गैः सहिताः प्रागुक्ताः द्वादश अविरुद्धसान्निपातिकभेदाः पञ्चदश भवन्तीति, अपि च—
तयभावे' का अर्थ है क्षायिक न होने पर, च शब्द से शेष तीन भाव होने पर और औपशमिक होने से चार होते हैं। क्योंकि चारों ही गतियों में उपशमभाव होता है। इसका अभिलाप भी उसी प्रकार है। केवल सम्यक्त्व के स्थान पर उपशमकषायत्व कथनीय है। इस प्रकार ये आठ भंग हैं। पहले के चार मिलाने से कुल द्वादश भंग होते हैं। उपशम श्रेणी (से निष्पन्न सान्निपातिक) के एक विकल्प है क्योंकि वह मनुष्य के ही होती है। अभिलाप पूर्ववत् है। केवल मनुष्य का ही होगा। केवली से एक ही विकल्प होगा—औदयिक—मनुष्यत्व, क्षायिक—सम्यक्त्व, पारिणामिक—जीवत्व। इसी प्रकार सिद्ध से भी एक ही विकल्प होगा—क्षायिक—सम्यक्त्व, पारिणामिक—जीवत्व। इस प्रकार इन तीन विकल्पों सहित पूर्वोक्त बारह भेद मिलाने से अविरुद्ध सान्निपातिक 15 विकल्प होते हैं। और भी
उवसमिए खइए वि य खयउवसम उदय पारिणामे य।
दो नव अट्ठारसगं इगवीसा तिन्नि भेएणं।।
सम्म चरित्ते पढमे दंसण नाणे य दाण लाभे य।
उवभोग भोग वीरिय सम्म चरित्ते य तह बीए।।
चउनाण ऽन्नाणतियं दंसणतिय पंच दाणलद्धीओ।
सम्मत्तं चारित्तं च संजमासंजमे तइए।।
चउगइ चउक्कसाया लिंगतियं लेस छक्क अन्नाणं।
मिच्छत्त मसिद्धत्तं असंजमे तह चउत्थे उ।।
पंचमगम्मि य भावे जीव अभव्वत्त भव्वता चेव।
पंचण्ह वि भावाणं भेयाण एमेव तेवन्ना।।
( )
पांच भावों के 53 भेद भी होते हैं—
औपशमिक-2—औपशमिक सम्यक्त्व और औपशमिक चारित्र।
क्षायिक-9—दर्शन, ज्ञान, दान, लाभ, उपभोग, भोग, वीर्य, क्षायिक सम्यक्त्व और क्षायिक चारित्र।
क्षायोपशमिक-18—चार ज्ञान, तीन अज्ञान, तीन दर्शन, पांच लब्धि, क्षायोपशमिक सम्यक्त्व, क्षायोपशमिक चारित्र और संयमासंयम।
औदयिक-21—चार गति, चार कषाय, तीन लिंग, छह लेश्या, अज्ञान, मिथ्यात्व, असिद्धत्व और असंयम।
पारिणामिक-3—जीव, भव्यत्व और अभव्यत्व।
इस प्रकार पांचों भावों के ये तिरेपन भेद हैं।
सू. 125. छव्विहे....सोमणंतिते।
(टी.) अनन्तरं भावा उक्तास्तेषु चाप्रशस्तेषु यद् वृत्तं यच्च प्रशस्तेषु न वृत्तं विपरीतश्रद्धानप्ररूपणे वा ये कृते तत्र प्रतिक्रमितव्यं भवतीति प्रतिक्रमणमाह—छव्विहे पडिक्कमणे इत्यादि, प्रतिक्रमणं द्वितीयप्रायश्चित्तभेदलक्षणं मिथ्यादुष्कृतकरणमिति भावः, तत्रोच्चारोत्सर्गं विधाय यदीर्यापथिकीप्रतिक्रमणं तदुच्चारप्रतिक्रमणम्, एवं प्रश्रवणविषयमपीति, उक्तं च—
अनंतर सूत्र में भाव कहे गए। उनके अप्रशस्त होने पर जो आचरण (कृत्य) होता है तथा उनके प्रशस्त होने पर जो आचरण नहीं होता है अथवा विपरीत श्रद्धा अथवा विपरीत प्ररूपणा होती है, उसका प्रतिक्रमण करना चाहिए। अतः प्रतिक्रमण को कहते हैं—'छव्विहे पडिक्कमणे' इत्यादि। प्रतिक्रमण प्रायश्चित्त का दूसरा भेद है। इसका तात्पर्य है—मिथ्या दुष्कृत करण। उच्चार-मलत्याग करने के बाद (वापस आकर) जो ईर्यापथिकी प्रतिक्रमण किया जाता है, वह उच्चार प्रतिक्रमण है। प्रस्रवण विषयक प्रतिक्रमण भी इसी प्रकार है। कहा भी है—
उच्चारं पासवणं भूमीए वोसिरित्तु उवउत्तो।
ओसरिऊणं तत्तो इरियावहियं पडिक्कमइ।।
वोसिरइ मत्तगे जइ तो न पडिक्कमइ य मत्तगं जो उ।
साहू परिट्ठवेई नियमेण पडिक्कमइ सो।।
( )
मुनि उपयोगपूर्वक उच्चार एवं प्रश्रवण का भूमि में परिष्ठापन (विसर्जन) करके वापस आकर ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करता है। यदि—मात्रक में विसर्जन करे तब प्रतिक्रमण न करे। किन्तु जो साधु मात्रक परिष्ठापन करे, वह नियम से प्रतिक्रमण करे।
इत्तरियं ति इत्वरं स्वल्पकालिकं दैवसिक-रात्रिकादि, आवकहियंति यावत्कथिकं यावज्जीविकं महाव्रत-भक्तपरिज्ञानदिरूपम्, प्रतिक्रमणत्वं चास्य विनिवृत्ति-लक्षणान्वर्थयोगादिति, जंकिंचिमिच्छ त्ति खेल-सिंघानाविधिनिसर्गाऽऽभोगाऽनाभोगसहसाकाराद्यसंयम-स्वरूपं यत्किञ्चिन्मिथ्या असम्यक् तद्विषयं मिथ्येदमित्येवंप्रतिपत्तिपूर्वकं मिथ्यादुष्कृतकरणं यत्किञ्चिन्मिथ्याप्रतिक्रमणमिति, उक्तं च—
त्तरियं का अर्थ है—स्वल्पकालिक—दैवसिक, रात्रिक आदि प्रतिक्रमण। आवकहियं का अर्थ है—यावज्जीवन महाव्रतों का स्वीकार, भक्तपरिज्ञा आदि रूप आजीवन अनशन करना। इसका प्रतिक्रमण अन्वर्थ योग से विनिवृत्तिलक्षण है। जंकिंचिमिच्छ का अर्थ है—श्लेष्म, मैल आदि तथा विधि निषेधों में यत्किंचित् साधारण अयतना होने पर तद्विषयक असम्यक् आचरण हेतु मेरा वह दुष्कृत मिथ्या हो, ऐसा यत्किंचित् मिथ्यादुष्कृत प्रतिक्रमण है। कहा भी है—
संजमजोगे अब्भुट्ठियस्स जं किंचि वितहिमायरियं।
मिच्छा एयं ति वियाणिऊण मिच्छ त्ति कायव्वं।।
(आवनि. 682)
संयमयोग में अभ्युत्थित के यत्किंचित् वितथ आचरण—आसेवन हुआ हो, वह मिथ्या (आचरण) है, ऐसा जानकर 'वह दुष्कृत मिथ्या हो' यह करना चाहिए।
तथा—
और—
खेलं सिंघाणं वा अप्पडिलेहापमज्जिउं तह य।
वोसिरिय पडिक्कमई तं पि य मिच्छुक्कडं देइ।।
( )
श्लेष्म अथवा कान के मैल के अप्रतिलेखन और अप्रमार्जन का विसर्जन करे, प्रतिक्रमण करे तथा उसका भी मिथ्यादुष्कृत करे।
तथा सोमणंतिए त्ति स्वापनान्तिकं स्वपनस्य सुप्तिक्रियाया अन्ते अवसाने भवं स्वापनान्तिकम्, सुप्तोत्थितो हि ईर्यां प्रतिक्रामन्ति साधव इति, अथवा स्वप्नो निद्रावशविकल्पस्तस्याऽन्तो विभागः स्वप्नान्तस्तत्र भवं स्वप्नान्तिकम्, स्वप्नविशेषे हि प्रतिक्रमणं कुर्वन्ति साधवः, यदाह—
तथा सोमणंतिए का अर्थ है—स्वप्नान्तिक—सोकर उठने के पश्चात् होनेवाला स्वप्नान्तिक है। साधु सोकर उठने के बाद ईर्यापथिकी सूत्र से प्रतिक्रमण करते हैं। अथवा स्वप्न का अन्त-विभाग स्वप्नान्त है, वहां होनेवाला स्वप्नान्तिक है। स्वप्नविशेष आने पर भी साधु प्रतिक्रमण करते हैं। जैसे कहा है—
गमणागमण विहारे सुत्ते वा सुमिणदंसणे राओ।
नावानइसंतारे इरियावहियापडिक्कमणं।।
(आवनि. 1547)
गमन, आगमन, विहार, शयन, स्वप्नदर्शन (राओ?) नावनदी संतरण में ईर्यापथिक प्रतिक्रमण करना।
यतः—आउलमाउलाए सोवणवत्तियाए (आव. सू.) इत्यादि प्रतिक्रमणसूत्रम्, तथा स्वप्नकृतप्राणाति-पातादिष्वन्वर्थगत्या प्रतीपक्रमणरूपकार्योत्सर्गलक्षण-प्रतिक्रमणमेवमुक्तम्—
क्योंकि 'आवउमाउलाए सोवणवत्तियाए' इत्यादि प्रतिक्रमण सूत्र है। तथा स्वप्न कृत प्राणातिपात आदि में अन्वर्थगति से प्रतीपक्रमणरूप कायोत्सर्ग लक्षण प्रतिक्रमण है। कहा है—
पाणवह-मुसावाए अदत्त-मेहुण-परिग्गहे चेव।
सयमेगं तु अणूणं उसासाणं हवेज्जाहि।।
(आवनि. 1552)
प्राणातिपात, मृषावाद, अदत्तादान, मैथुन और परिग्रह का (स्वप्न में सेवन हो जाए तो) अन्यून सौ श्वासोच्छ्वास का कायोत्सर्ग करना चाहिए।
सू. 126-132. कत्तियाणक्खत्ते....पण्णत्ता।
(टी.) अनन्तरं प्रतिक्रमणमुक्तम्, तच्चावश्यक-मप्युच्यते, आवश्यकं च नक्षत्रोदयाद्यवसरे कुर्वन्तीति नक्षत्रसूत्रं शेषसूत्राणि च अध्ययनपरिसमाप्तेः पूर्वाध्ययनवदवसेयानीति।
अनंतर सूत्र में प्रतिक्रमण कहा गया। वह आवश्यक कहा जाता है। आवश्यक नक्षत्र के उदय समय में करते हैं, अतः अध्ययन की परिसमाप्ति में नक्षत्र सूत्र और शेष सूत्र पूर्व अध्ययन की तरह जानने चाहिए।
।। इति श्रीमदभयदेवाचार्यविरचिते स्थानाख्यतृतीयाङ्गविवरणे षट्स्थानकाख्यं षष्ठमध्ययनं समाप्तमिति श्लोकाः 765।।
इति श्रीमद् अभयदेव आचार्य विरचित स्थानांग सूत्र की वृत्ति का छट्ठा अध्ययन परिसम्पन्न श्लोक संख्या परिमाण 765।।
♦
स्थानांग टीका (भाग-२)
श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी
अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा

For any Feedback/Comments/Queries:
Please write to books@jvbharati.org