Sambodhi App Sambodhi App         +91-8742004849     books@jvbharati.org

स्थानांग टीका (भाग-३)

श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी

कवर पृष्‍ठ

cover

शीर्षक पेज

स्थानांग टीका (भाग-३)

श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी

अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ.योगक्षेमप्रभा

ISBN : 978-93-89793-89-5

© जैन विश्‍‍व भारती, लाडनूं

https://books.jvbharati.org

अनुक्रम

अनुक्रम

सातवां स्थान

आठवां स्थान

नौवां स्थान

दसवां स्थान

परिशिष्ट-१

परिशिष्ट-२

परिशिष्ट-३

सातवां स्थान

1

सातवां स्थान

पढमो उद्देसो

पहला उद्देशक

सू.1. सत्तविहे....विहरित्तए।

(टी.) व्याख्यातं षष्ठमध्ययनमधुना सप्तममारभ्यते, अस्य चायमभिसम्बन्ध: इहानन्तराध्ययने षट्सङ्ख्योपेता: पदार्था: प्ररूपिता:, इह तु त एव सप्तसङ्ख्योपेता: प्ररूप्यन्त इत्येवंसम्बन्धस्यास्य चतुरनुयोगद्वारस्येदमादि-सूत्रम्—सत्तविहेत्यादि। अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायमभि-सम्बन्ध:—अनन्तरसूत्रे पुद्गला: पर्यायत उक्ता:, इह तु पुद्गलविशेषाणामेव क्षयोपशमतो योऽनुष्ठानविशेषो जीवस्य भवति तस्य सप्तविधत्वमुच्यते इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या, संहितादिस्तु तत्क्रम: प्रतीत एव, नवरं सप्तविधं सप्तप्रकारं प्रयोजनभेदेन भेदात् गणाद् गच्छादपक्रमणं निर्गमो गणापक्रमणं प्रज्ञप्तं तीर्थकरादिभि:, तद्यथा—सर्व्वान् धर्म्मान् निर्जराहेतून् श्रुतभेदान् सूत्रार्थोभयविषयान् अपूर्वग्रहणविस्मृतसन्धान-पूर्वाधीतपरावर्त्तनरूपान् चारित्रभेदांश्‍च क्षपण-वैयावृत्यरूपान् रोचयामि रुचिविषयीकरोमि चिकीर्षामि, ते चामुत्र परगणे सम्पद्यन्ते नेह स्वगणे, बहुश्रुतादि-सामग्र्यभावाद्, 'अतस्तदर्थं स्वगणादपक्रामामि भदन्त!' इत्येवं गुरुपृच्छाद्वारेणैकं गणापक्रमणमुक्तम् 1,

छट्ठे अध्ययन की व्याख्या की गई, अब सातवें अध्ययन को प्रारंभ करते हैं। इसका यह अभिसंबंध है। इसके अनंतर अध्ययन में छह संख्योपेत पदार्थों की प्ररूपणा की गई। यहां वे ही पदार्थ सप्त संख्योपेत प्ररूपित करते हैं। इस प्रकार के परस्पर सम्बद्ध इसके चार अनुयोगद्वार का यह आदि सूत्र है—'सत्तविहे इत्यादि'। इसका पूर्व (अध्याय के अंतिम) सूत्र के साथ यह अभिसंबंध है। अनंतर सूत्र में पर्यायत: पुद्गल कहे गए। यहां पुद्गल विशेषों के ही क्षयोपशमत: जीव के जो अनुष्ठान विशेष होता है, इसकी सप्तविधता कहते हैं। इस प्रकार के संबंध की इसकी यह व्याख्या है। संहिता आदि और उसका क्रम प्रतीत ही है। तीर्थंकरों ने सप्तविध—सात कारणों से गण से अपक्रमण कहा है, जैसे—सब धर्मों— निर्जरा के हेतु श्रुतभेदों—सूत्र और अर्थ उभय विषयों— अपूर्व का ग्रहण, विस्मृत के संधान, पूर्व अधीत के परावर्तन रूप को तथा चारित्रभेदों—क्षपण और वैयावृत्य रूप में मैं रुचि करता हूं, वे श्रुत और चारित्र के प्रकार पर गण में है। इस गण में (स्वगण) नहीं है, क्योंकि यहां बहुश्रुत आदि सामग्री का अभाव है। अत: हे भंते! मैं अपने गण से अपक्रमण करता हूं। इस प्रकार गुरु से पृच्छा द्वारा गण से अपक्रमण कहा गया है। यह एक विकल्प है।

अथ 'सर्वधर्मान् रोचयामी' त्युक्ते कथं पृच्छार्थोऽवगम्यते इति?, उच्यते, 'इच्छामि णं भंते! एकल्लविहार-पडिम' मित्यादिपृच्छावचनसाधर्म्यादिति, रुचेस्तु करणेच्छार्थता 'पत्तियामि रोएमी' त्यत्र व्याख्यातैवेति, क्‍वचित्तु 'सव्वधम्मं जाणामि, एवं पि एगे अवक्कमे' इत्येवं पाठ:, तत्र 'ज्ञानी अहमिति किं गणेन' इति मदादपक्रामति 1, तथा एगइय त्ति एककान् कांश्‍चन श्रुतधर्म्मांश्‍चारित्रधर्म्मान् वा रोचयामि चिकीर्षामि एककांश्‍च श्रुतधर्म्मांश्‍चारित्रधर्मान् वा नो रोचयामि न चिकीर्षामीत्यतश्‍चिकीर्षितधर्म्माणां स्वगणे करणसामग्र्यभावादपक्रामामि भदन्त इति द्वितीयम् 2,

सब धर्मों में रुचि करता हूं—ऐसा कहने पर (गुरु को) पृच्छार्थ कैसे ज्ञात हो? समाधान—भंते! मैं एकलविहार प्रतिमा को स्वीकार कर विहरण करना चाहता हूं—इन पृच्छावचनों के साधर्म्य से (गुरु को गणापक्रमण का हेतु ज्ञात होता है)। रुचि—करणेच्छार्थता है। प्रतीति करता हूं, रुचि करता हूं—आदि यहां व्याख्यात ही हैं। कहीं 'सव्वधम्मं जाणामि' ऐसा होने पर भी कोई अपक्रमण करता है—ऐसा पाठ भी है। वहां मैं ज्ञानी हूं, अत: गण से क्या प्रयोजन? इस मद से (वह गण से) अपक्रमण करता है। तथा 'एगइय' का तात्पर्य है कुछेक श्रुतधर्म अथवा चारित्र धर्मों के प्रति रुचि करता हूं और कुछेक श्रुत धर्मों और चारित्र धर्मों में रुचि नहीं है (उनका आचरण नहीं करना चाहता) अत: हे भदन्त! चिकीर्षित धर्मों (जिनमें मेरी रुचि है) की पूर्ति के साधन अपने गण में नहीं होने से मैं (गण से) अपक्रमण करता हूं। यह द्वितीय विकल्प है।

तथा सर्व्वधर्म्मान् उक्तलक्षणान् विचिकित्सामि संशयविषयीकरोमीत्यत: संशयापनोदार्थं गणादपक्रामामीति तृतीयम् 3, एवमेककान् विचिकित्सामि, एककान् नो विचिकित्सामीति चतुर्थम् 4,

उक्तलक्षण सब धर्मों के प्रति मुझे संशय है, अत: संशय को दूर करने के लिए मैं गण से अपक्रमण करता हूं। यह तृतीय विकल्प है। इसी प्रकार कुछेक धर्मों के प्रति संशय करता हूं, कुछेक धर्मों के प्रति मेरा संशय नहीं है, अत: गण से अपक्रमण करता हूं। यह चतुर्थ विकल्प है।

तथा जुहुणामि त्ति जुहोमि अन्येभ्यो ददामि, न च स्वगणे पात्रमस्त्यतोऽपक्रामामीति पञ्चमम् 5, एवं षष्ठमपि 6,

जुहुणामि—मैं दूसरों को देना चाहता हूं किन्तु इस गण में योग्य पात्र नहीं है, अत: अपक्रमण करता हूं। यह पंचम विकल्प है। इसी प्रकार छट्ठा विकल्प भी है।

तथा इच्छामि णं भदन्त! धर्माचार्य! एकाकिनो गच्छनिर्गतत्वाज्जिनकल्पिकादितया यो विहारो विचरणं तस्य या प्रतिमा प्रतिपत्ति: प्रतिज्ञा सा एकाकिविहारप्रतिमा तामुपसम्पद्य अङ्गीकृत्य विहर्त्तुमिति सप्तममिति 7। अथवा सर्वधर्म्मान् रोचयामि श्रद्दधे अहमिति तेषां स्थिरीकरणार्थमपक्रामामि, तथा—एककान् रोचयामि श्रद्दधे एककांश्‍च नो रोचयामीत्यश्रद्धितानां श्रद्धानार्थमपक्रामामीत्यनेन पदद्वयेन सर्वविषयाय देशविषयाय च सम्यग्दर्शनाय गणापक्रमणमुक्तम्। एवं सर्व-देशविषयसंशयविनोदसूचकेन सव्वधम्मा विचिकिच्छामीत्यादिपदद्वयेन ज्ञानार्थमपक्रमणमुक्तम्।

भंते! मैं एकलविहारप्रतिमा—गच्छ से निकलकर जिनकल्पिक आदि रूप से जो विहरण—विचरण है वह प्रतिमा या प्रतिज्ञा एकाकीविहारप्रतिमा है, उसे स्वीकार कर विहरण करना चाहता हूं (अत: गण से अपक्रमण करता हूं।) यह सप्तम विकल्प है। अथवा सब धर्मों के प्रति मैं श्रद्धा करता हूं, अत: उनमें स्थिरीकरण के लिए गण से अपक्रमण करता हूं। तथा कुछेक धर्मों में रुचि करता हूं, कुछेक में रुचि-श्रद्धा नहीं करता हूं अत: अश्रद्धित में श्रद्धा करने के लिए गण से अपक्रमण करता हूं—इस प्रकार इन दो पदों के द्वारा सर्वविषय और देशविषय सम्यगदर्शन के लिए गण से अपक्रमण कहा गया है। इसी प्रकार सर्व और देश विषय संशय के विनयन के सूचक सब धर्मों में संशय करता हूं आदि। दो पदों के द्वारा ज्ञान के लिए (संशय निवारणार्थ) अपक्रमण कहा है।

तथा सर्वधर्मान् जुहोमीति जुहोतेरदनार्थत्वाद् भक्षणार्थस्य चाऽऽसेवावृत्तिदर्शनादाचराम्यासेवाम्यनु-तिष्ठामीति यावत्, तथा एककान्नासेवामीति सर्वेषा-मासेव्यमानानां विशेषार्थमनासेवितानां च क्षपण-वैयावृत्यादीनां चरित्रधर्माणामासेवार्थमपक्रमामीत्यनेन पदद्वयेन तथैव चारित्रार्थमपक्रमणमुक्तमिति, उक्तं च—

तथा 'सर्वधर्मान् जुहोमि' अर्थात् 'जुहोति'—खाने के अर्थ में होने से और भक्षणार्थ की आसेवन वृत्ति दृष्टिगम्य होने से आचरण करता हूं, सेवा करता हूं, रहता हूं—अर्थ होता है। एक होेने से आसेवा नहीं करता हूं, अत: सभी आसेव्यमानों के और विशेषार्थ अनासेवितों के तथा क्षपण (मासक्षमण आदि तप), वैयावृत्य आदि चारित्र धर्मों के अभ्यास के लिए अपक्रमण करता हूं, ऐसा इन दो पदों के द्वारा कहा गया है। उसी प्रकार चारित्र के लिए अपक्रमण कहा गया है। कहा भी है—

नाणट्ठ दंसणट्ठा चरणट्ठा एवमाइ संकमणं।

संभोगट्ठा व पुणो आयरियट्ठा व णायव्वं।।

(निभा. 5458)

गण संक्रमण के पांच कारण ज्ञातव्य हैं—1. ज्ञानार्थ 2. दर्शनार्थ 3. चारित्रार्थ 4. संभोजार्थ 5. आचार्यार्थ।

तत्र ज्ञानार्थम्—

सुत्तस्स व अत्थस्स व उभयस्स व कारणा उ संकमणं।

वीसज्जियस्स गमणं भीओ य नियत्तए कोइ।।

(निभा. 5459)

अपने आचार्य के पास उपलब्ध सूत्र, अर्थ आदि को ग्रहण करने के पश्‍चात् आचार्य के द्वारा विसर्जित (अनुज्ञात) हो, दूसरे संविग्‍न आचार्य के उपपात में सूत्र, अर्थ और तदुभय (सूत्रार्थ) को ग्रहण करने के लिए जाना ज्ञानार्थ गणसंक्रमण है। आचार्य से पूछकर के भी कोई भिक्षु अन्य गण के आचार्य की कठोर चर्या से भयभीत हो लौट आता है।

दर्शनप्रभावकशास्त्रार्थं दर्शनार्थम्। चारित्रार्थं यथा—,

दर्शन प्रभावक शास्त्रार्थ दर्शन के लिए है। चारित्र के लिए इस प्रकार है—

चरितट्ठ देसि दुविहा, देशे द्विविधा दोषा इत्यर्थ:, एसणदोसा य इत्थिदोसा य।

ततो गणापक्रमणं भवति, गच्छम्मि य सीयंते आयसमुत्थेहिं दोसेहिं।।

(निभा. 5539)

चारित्रार्थ गमन के दो प्रकार (कारण) हैं—देशदोष 2. आत्मसमुत्थदोष। देशदोष के दो प्रकार हैं—1. एषणा दोष 2. स्त्रीदोष। आत्मसमुत्थ दोष के भी दो प्रकार हैं—1. गुरुदोष 2. गच्छदोष। गच्छ यदि आत्मसमुत्थ दोषों से दु:खी है तो वह पक्षपरिमित काल तक पृच्छा करता हुआ वहीं रहता है, तत्पश्‍चात् अन्य गण में चला जाता है।

सम्भोगार्थं नाम यत्रोपसम्पन्नस्ततोऽपि विसम्भोगकारणे सदनलक्षणे सत्यपक्रामतीति, आचार्यार्थं नामाऽऽचार्यस्य महाकल्पश्रुतादि श्रुतं नास्त्यतस्तदध्यापनाय शिष्यस्य गणान्तरसङ्क्रमो भवतीति, इह च स्वगुरुं पृष्ट्वैव विसर्जितेनापक्रमितव्यमिति सर्वत्र पृच्छार्थो व्याख्येय:, उक्तकारणवशात् पक्षादिकालात् परतोऽविसर्जितोऽपि गच्छेदिति, निष्कारणं गणापक्रमणं त्वविधेयम्, यत:—

संभोज के लिए का तात्पर्य है—जहां वह है वहां से भी विसंभोज कारण होने से अवसन्न होने पर अपक्रमण करता है। आचार्य के लिए अर्थात् आचार्य को महाकल्पश्रुत आदि का श्रुतज्ञान नहीं होता है तब शिष्यों को पढ़ाने के लिए शिष्य का गणान्तर में संक्रमण होता है। यह गणान्तर में गमन अपने गुरु को पूछकर (आज्ञापूर्वक) ही गुरु द्वारा विसर्जित होने से ही होना चाहिए। पृच्छा का यही अर्थ सर्वत्र व्याख्येय है। उक्त कारण से पक्ष आदि काल से आगे भी विसर्जित होकर जाएं। निष्कारण गण से अपक्रमण विहित नहीं है, अत: नहीं करना चाहिए। क्योंकि—

आयरियाईण भया पच्छित्तभया न सेवइ अकिच्चं।

वेयावच्चज्झयणेसु सज्जए तदुवओगेणं।।

(निभा. 5455)

भीतावास—गुरु के अनुशासन में रहनेवाले आचार्य आदि के भय तथा प्रायश्‍चित्त के भय से अकार्य नहीं कर सकते। धर्म में रति—सूत्र और अर्थ में उपयोग लगाने से वे निरंतर वैयावृत्य एवं अध्ययन में रत रहते हैं।

सूत्रार्थोपयोगेनेत्यर्थ:, तथा—

सूत्रार्थ उपयोग का यह तात्पर्य है।

एगो इत्थीगम्मो तेणादिभया य अल्लिययगारे गृहस्थान्।

कोहादी व उदिन्ने परिनिव्वावंति से अन्ने।।

(निभा. 5456)

अनायतन वर्जन—अकेला भिक्षु स्त्रियों के गम्य होता है—उसके लिए स्त्रियों का विषय बनना सुकर है। कषाय निग्रह—क्रोध आदि का उदय होने पर आचार्य आदि उसको शांत कर देते हैं। वह स्वयं भी बड़ों के संकोच आदि से शांत हो जाता है।

सू. 2. सत्तविहे....विभंगणाणे।

(टी.) एवं श्रद्धानस्थैर्याद्यर्थमन्यथा वा गणादपक्रान्तस्य कस्यापि विभङ्गज्ञानं स्यादिति तस्य भेदानाह—सत्तविहेत्यादि, सप्तविधं सप्तप्रकारं विरुद्धो वितथो वा अयथा वस्तुभङ्गो वस्तुविकल्पो यस्मिंस्तद्विभङ्गं तच्च तज्ज्ञानं च साकारत्वादिति विभङ्गज्ञानं मिथ्यात्वसहितावधिरित्यर्थ:, एगदिसिं ति एकस्यां दिशि, एकया दिशा पूर्वादिकयेत्यर्थ:, लोकाभिगमो लोकावबोध इत्येकं विभङ्गज्ञानम्, विभङ्गता चास्य शेषदिक्षु लोकस्यानभिगमेन तत्प्रतिषेधनादिति 1। तथा पञ्चसु दिक्षु लोकाभिगमो नैकस्यां कस्यांचिदिति, इहापि विभङ्गता एकदिशि लोकनिषेधादिति 2।

इस प्रकार श्रद्धा, स्थैर्य आदि के लिए है। अथवा अन्य किसी कारण से गण से अपक्रान्त किसी के भी विभंग अज्ञान होता है। अत: उसके भेदों को कहते हैं—सत्तविहे आदि। सप्तविध—सात प्रकार का। विरुद्ध अथवा वितथ यानि अयथा वस्तु भंग—विकल्प जिसमें है वह विभंग है और वह साकार होने से ज्ञान है, वह विभंगज्ञान— मिथ्यात्वयुक्त अवधिज्ञान है। एकदिसिं—एक पूर्व आदि दिशा से लोकाभिगम—लोक का अवबोध यह एकदिशि लोकाभिगम विभंगज्ञान है। इसकी विभंगता (मिथ्याज्ञानता) शेष दिशाओं में लोक का स्वीकार न करने के कारण है अर्थात् शेष दिशाओं में लोक के प्रतिषेध के कारण है। यह एक विकल्प है। पांच दिशाओं में लोक की स्वीकृति—किसी एक दिशा में न मानना पंचदिग्लोकाभिगम है। यहां भी विभंगता (किसी) एक दिशा में लोक के निषेध से है।

क्रियामात्रस्यैव प्राणातिपातादेर्जीवै: क्रियमाणस्य दर्शनात्तद्धेतुकर्म्मणश्‍चादर्शनात् क्रियैवावरणं कर्म्म यस्य स क्रियावरण:, कोऽसौ? जीव इत्यवष्टम्भपरं यद्विभङ्गं तत्तृतीयम्, विभङ्गता चास्य कर्म्मणोऽदर्शनेनानभ्युप-गमादेवमुत्तरत्रापि विभङ्गताऽवसेयेति 3।

क्रियावरण—जीव के द्वारा की जानेवाली प्राणातिपात आदि क्रिया मात्र ही दिखाई देने से तथा उसके हेतु कर्म न दिखाई देने से क्रिया ही जिसका आवरण— कर्म है वह क्रियावरण है। वह कौन है? जीव ही उसका आधार है। वह तीसरा क्रियावरण जीव विभंग है। इसकी विभंगता कर्म न दिखने से, उसे स्वीकार न करने से ही है। इसी प्रकार उत्तरत्र भी विभंगता ज्ञातव्य है।

मुयग्गे त्ति बाह्याभ्यन्तरपुद्गलरचितशरीरो जीव इत्यवष्टम्भवत्, भवनपत्यादिदेवानां बाह्याभ्यन्तरपुद्गल-पर्यादानतो वैक्रियकरणदर्शनादिति चतुर्थम् 4।

मुयग्ग अर्थात् बाह्य और आभ्यन्तर पुद्गल रचित शरीर ही जीव है, ऐसा स्वीकार करनेवाला विभंग मुयग्ग विभंग है। यह भवनपति आदि देवों को बाह्य (शरीर के अवगाढ़ क्षेत्र से बाहर) एवं आभ्यंतर (अवगाढ़ क्षेत्र के भीतर) पुद्गलों को ग्रहण कर विक्रिया करते हुए देखने से होता है—यह चतुर्थ विकल्प है।

अमुदग्गे जीवे त्ति देवानां बाह्याभ्यन्तर-पुद्गलादानविरहेण वैक्रियवतां दर्शनाद् अबाह्याभ्यन्तर-पुद्गलरचितावयवशरीरो जीव इत्यवसायवत् पञ्चमम् 5। तथा रूवी जीवे त्ति देवानां वैक्रियशरीरवतां दर्शनाद् रूप्येव जीव इत्येवमवष्टम्भवत् षष्ठमिति 6। तथा सव्वमिणं जीव त्ति वायुना चलत: पुद्गलकायस्य दर्शनात् सर्वमेवेदं वस्तु जीवा एव, चलनधर्म्मोपेत-त्वादित्येवं निश्‍चयवत् सप्तममिति सङ्ग्रहवचनमेतत् 7।

अमुदग्गे जीवे—देवों को बाह्याभ्यंतर पुद्गलों को ग्रहण किए बिना वैक्रिय करते देखकर जीव बाह्याभ्यंतर पुद्गलों को बिना ग्रहण किए रचित शरीरावयव वाला है—यह पांचवां विकल्प है। रूवी जीवे अर्थात् जीव रूपी है। देवों को विक्रिया करते देखकर जीव रूपी ही है, ऐसा जिसका मानना है वह षष्ठ विकल्प है। सव्वमिणं जीव—सब जीव ही जीव है। वायु के स्पर्श से पुद्गल को कम्पित होता हुआ देखकर ये सब वस्तुएं जीव ही हैं, क्योंकि सभी चलनधर्मा है—ऐसा निश्‍चयवाला सप्तम भंग है। यह संग्रहवचन है।

तत्थेत्यादि त्वेतस्यैव विवरणवचनमुत्तानार्थमेव, नवरं तत्थ त्ति तेषु सप्तषु मध्ये जया णं ति यस्मिन् काले से णं ति इह तदेति गम्यते स विभंगी पासइ त्ति1 उपलक्षणत्वाज्जानातीति च, अन्यथा ज्ञानत्वं विभङ्गस्य न स्यादिति, पाईणं वेत्यादौ वा विकल्पार्थ:, उड्ढं जाव सोहम्मो कप्पो इत्यनेन सौधर्मात् परत: किल प्रायो बालतपस्विनो न पश्यन्तीति दर्शितम्, तथाऽवधिमतोऽप्यधोलोको दुरधिगमो विभङ्गज्ञानिनस्तु सुतरामित्यधोदिग्दर्शनमिह नाभिहितम्, दुरधिगम्यता चाधोलोकस्य त्रिस्थानकेऽभिहितेति, एवं भवइ त्ति एवंविधो विकल्पो भवति, यदुत—अस्ति मे अतिशेषं शेषाण्यतिक्रान्तं सातिशयमित्यर्थो ज्ञानं च दर्शनं च ज्ञानेन वा दर्शनं ज्ञानदर्शनम्, ततश्‍चैकदिशो दर्शनेन तत्रैव लोकस्योपलम्भादाह—एकदिशि लोकाभिगम इति, एकदिग्मात्र एव लोकस्तथोपलम्भादिति भाव:, सन्ति विद्यन्ते एकके श्रमणा वा ब्राह्मणा वा, ते चैवमाहु:—अन्यास्वपि पञ्चसु दिक्षु लोकाभिगमो भवति, तास्वपि तस्य विद्यमानत्वात्, ये ते एवमाहु: यदुत—पञ्चस्वपि दिक्षु लोकाभिगमो मिथ्या ते एवमाहुरिति प्रथमं विभङ्गज्ञानमिति 1।

'तत्थेत्यादि' अर्थात् यह इसी विवरणवचन के विस्तार के लिए है। तत्थ अर्थात् उन सातों के मध्य, जिस समय में वह यह जानता है। वह विभंगज्ञानी देखता है—उपलक्षण से जानता है, अन्यथा विभंग का ज्ञानत्व नहीं होगा। पूर्व इत्यादि में वा विकल्प के अर्थ में है। ऊर्ध्व में यावत् सौधर्मकल्प तक। क्योंकि बालतपस्वी प्राय: सौधर्म देवलोक से आगे नहीं देखते हैं—यह दर्शाया गया है। अधोलोक तो अवधिज्ञानियों के लिए दुरधिगम है किन्तु विभंगज्ञानियों के लिए सहज है, अत: यहां उसे नहीं कहा गया। अधोलोक की दुरधिगम्यता तीसरे स्थान में कही गई है। एवं भवइ अर्थात् ऐसा विकल्प होता है। जैसे—मुझे अतिशेष—अतिशायी ज्ञान उत्पन्न हुआ है। शेष को अतिक्रांत करनेवाला अतिशेष ज्ञान और दर्शन—ज्ञानदर्शन है। उसे एक दिशा में देखने से उतने ही लोक का निश्‍चय करने से कहता है—एक दिशा में ही लोक है। इसका भाव इस प्रकार है—लोक एक दिशा मात्र ही है क्योंकि ऐसा उपलब्ध होता है। कुछेक श्रमण अथवा माहन होते हैं, वे ऐसा कहते हैं—अन्य पांच दिशाओं में भी लोकाभिगम होता है, क्योंकि उन दिशाओं में लोक विद्यमान है। जो ऐसा कहते हैं—(पांचों ही दिशाओं में लोक है) वे मिथ्या कहते हैं। यह प्रथम विभंगज्ञान है।

अथापरं द्वितीयम्, तत्र पाईणं वेत्यादौ वाशब्दश्‍चकारार्थो द्रष्टव्य:, विकल्पार्थत्वे तु पञ्चानां दिशां पश्यत्ता न गम्यते, एकस्या एव च गम्यते, तथा च प्रथम-द्वितीययोर्विभङ्गयोर्भेदो न स्यादिति, क्‍वचिद् वाशब्दा न दृश्यन्त एवेति 2। प्राणानतिपातयमाना-नित्यादिषु जीवानिति गम्यते, नो किरियावरणे त्ति अपि तु कर्म्मावरण इति 3।

इसके पश्‍चात् द्वितीय विभंगज्ञान—यहां 'पाईणं वा' आदि में वा शब्द चकार अर्थ में द्रष्टव्य है। विकल्प अर्थ में होने पर पांचों ही दिशाओं में पश्यता नहीं होगी, एक ही दिशा में देखेगा। ऐसा होने से प्रथम और दूसरे विभंगज्ञान का भेद नहीं होगा। कहीं 'वा' शब्द दिखाई ही नहीं देता। जीवों को प्राणों का अतिपात आदि करते हुए देखकर 'जीव के क्रिया का ही आवरण है' ऐसा मानते है (तथा जो यह कहते है कि 'नो किरियावरणे अपितु जीव कर्मावरण वाले हैं, वे मिथ्या हैं, ऐसा मानते हैं।)। यह तीसरा विभंगज्ञान है।

देवामेव त्ति देवानेव भवनवास्यादीनेव बाहिरब्भंतरे त्ति बाह्यान् शरीरावगाहक्षेत्राद् अभ्यन्तरान् अवगाहक्षेत्र-स्थान् पुद्गलान् वैक्रिय-वर्गणारूपान् पर्यादाय परि समन्तात् वैक्रिय-समुद्घातेनाऽऽदाय गृहीत्वा, पुढेगत्तं ति पृथक्काल-देशभेदेन कदाचित् क्‍वचिदित्यर्थ:, एकत्वम् एकरूपत्वं नानात्वं नानारूपत्वं विकृत्य उत्तरवैक्रियतया चिट्ठेत्तए त्ति स्थातुम् आसितुं प्रवृत्तानिति वाक्यशेष इति सम्बन्ध:, कथं विकृत्येत्याह—फुसित्ता तानेव पुद्गलान् स्पृष्ट्वा, तथाऽऽत्मना स्फुरित्वा वीर्यमुल्लास्य पुद्गलान् वा स्फोरयित्वा, तथा स्फुटित्वा प्रकाशीभूय, पुद्गलान् वा स्फोटयित्वा, वाचनान्तरे तु पदद्वयमपरमुपलभ्यते, तत्र संवर्त्त्य सारानेकीकृत्य निवर्त्त्य असारान् पृथक्कृत्येति, अथवा पर्याप्तपुद्गलैरुत्तरवैक्रियशरीरस्यैकत्वं नानात्वं च कर्मतापन्नं स्पृष्ट्वा प्रारभ्य, तथा स्फुरत् कृत्वा स्फुटं कृत्वा, सम् एकीभावेन वर्त्तितं सामान्यनिष्पन्नं कृत्वा, निवर्त्तितं कृत्वा सर्वथा परिसमाप्य, किमुक्तं भवति? विकुर्व्य वैक्रियं कृत्वा न त्वौदारिकतयेति, तस्येति विभङ्गज्ञानिनो बाह्याभ्यन्तरपुद्गलपर्यादानप्रवृत्तदेवान् पश्यत एवं भवति इति विकल्पो जायते, मुदग्गे त्ति बाह्याभ्यन्तरपुद्गलरचितशरीरो जीव इति 4।

4. भवनवासी आदि देव की भांति बाह्याभ्यन्तर— बाह्य-शरीर के अवगाढ क्षेत्र से तथा अभ्यन्तर अवग्रह क्षेत्र स्थित वैक्रिय वर्गणारूप पुद्गलों को (वैक्रिय समुद्घात से) ग्रहण कर पृथक्-पृथक् काल व देश में कदाचित् एक रूप, कभी विविध रूपों में उत्तर वैक्रिय (करते हैं)। चिट्ठेत्तए—बैठने के लिए प्रवृत्त को, इस प्रकार वाक्यशेष सम्बन्ध है। कैसे विक्रिया करके, इसका समाधान यह है कि उन्हीं पुद्गलों को स्पर्श कर, स्वयं उनमें हलचल पैदा कर, उनको प्रकाशित कर अथवा पुद्गलों का स्फोट कर। ये दोनों पद अन्य वाचना में अपर रूप में प्राप्त होते हैं। वहां संवर्त्त्य अर्थात् सारभूत को एकीकृत कर तथा निवर्त्त्य अर्थात् असार को पृथक् कर (ऐसा तात्पर्य है।) अथवा उत्तर वैक्रिय के शरीर पर्याप्त पुद्गलों के द्वारा निष्पन्न एकत्व और नानात्व को प्रारंभ कर, कंपित कर, उनका स्फोट कर, सम अर्थात् एकीभूत कर—सामान्य निष्पन्न करके तथा निवर्तित करके अर्थात् सर्वथा समाप्त करके तथा विकुर्व्य यानि वैक्रिय करके न कि औदारिक रूप में। तस्य—उस विभंगज्ञानी के बाह्याभ्यंतर पुद्गलों के ग्रहण में प्रवृत्त देवों को देखकर ऐसा विकल्प उत्पन्न होता है कि जीव मुदग्ग अर्थात् बाह्याभ्यंतर पुद्गल रचित शरीर है।

अथापरं पञ्चमम्, तत्र बाह्याभ्यन्तरान् पुद्गलान् अपर्यादायेत्यत्र निषेधस्य वैक्रियसमुद्घातापेक्षित्वादु-त्पत्तिक्षेत्रस्थांस्तूत्पत्तिकाले गृहीत्वा भवधारणीय-शरीरस्यैकत्वमेकदेवापेक्षया कण्ठाद्यवयवापेक्षया वा नानात्वं त्वनेकदेवापेक्षया हस्ताङ्गुल्याद्यवयवापेक्षया वा विकुर्व्य स्थातुं प्रवृत्तानित्यादि, शेषं प्राग्वत्, बाह्यपुद्गलपर्यादानं हि विनोत्तरवैक्रियैकत्व-नानात्वे किल न भवत इति भवधारणीयमिहाधिकृतम्, तदेवमबाह्याभ्यन्तरपुद्गल-रचितशरीरदेवदर्शनात्तस्यैवं विकल्पो भवति—अमुदग्गे त्ति अबाह्याभ्यन्तर-पुद्गलरचितावयवशरीरो जीव इति 5।

पांचवां विभंगज्ञान—बाह्याभ्यंतर पुद्गलों को ग्रहण किए बिना—यहां निषेध वैक्रिय समुद्घात की अपेक्षा से है। क्योंकि उत्पत्ति क्षेत्रस्थ पुद्गलों को तो उत्पत्तिकाल में ग्रहण कर (लेता है।) भवधारणीय शरीर का एकत्व एक देव की अपेक्षा से अथवा कंठ आदि अवयवों की अपेक्षा और नानात्व अनेक देवों की अपेक्षा से अथवा हाथ, अंगुलियों आदि अवयवों की अपेक्षा से है। विकुर्व्य स्थातुम् अर्थात् विक्रिया करता है। शेष पूर्ववत् है। बाह्य पुद्गलों के ग्रहण के बिना उत्तर वैक्रिय—एकत्व और नानात्व नहीं होता। अत: यहां भवधारणीय कहा है। इसलिए अबाह्याभ्यंतर पुद्गल रचित शरीर वाले देव को देखकर उस (विभंगज्ञानी) के ऐसा विकल्प उत्पन्न होता है कि जीव अमुदग्ग अर्थात् अबाह्याभ्यंतर पुद्गल रचित शरीरावयव है।

रूविं जीवे त्ति पुद्गलानां पर्यादानेऽपर्यादाने च वैक्रियरूपस्यैकानेकरूपस्य देवेषु दर्शनाद्रूपवानेव जीव इत्यवसायो जायते, तस्य अरूपस्य कदाचनाप्य-दर्शनादिति 6।

जीव रूपी है अर्थात् पुद्गलों को ग्रहण कर अथवा ग्रहण किए बिना एकानेक वैक्रिय रूप वाले देवों को देखने पर जीव रूपी ही है, ऐसा निश्‍चय करता है क्योंकि उसकी अरूपता का कभी भी दर्शन नहीं होता।

सुहुमेत्यादि सूक्ष्मेण मन्देन, न तु सूक्ष्मनामकर्मोदय-वर्त्तिना, तस्य वस्तुचलनासमर्थत्वात्, फुडं ति स्पृष्टं पुद्गलकायं पुद्गलराशिम् एयंतं ति एजमानं कम्पमानं व्येजमानं विशेषेण कम्पमानं चलन्तं स्वस्थानादन्यत्र गच्छन्तं क्षुभ्यन्तम् अधो निमज्जन्तं स्पन्दन्तम् ईषच्चलन्तं घट्टयन्तं वस्त्वन्तरं स्पृशन्तमुदीरयन्तं प्रेरयन्तं तं तमनाख्येयमनेकविधं भावं पर्यायं परिणमन्तं गच्छन्तम्। सव्वमिणं ति सर्वमिदं चलत् पुद्गलजातं जीवा: स्पन्दनलक्षणजीवधर्म्मोपेतत्वात्, यच्च चलदपि श्रमणादयो जीवाश्‍चाजीवाश्‍चेति प्राहु: तन्मिथ्येति तदध्यवसाय इति, तस्स णं ति तस्य विभङ्गज्ञानवत: इमे त्ति वक्ष्यमाणा:, न सम्यगुपगता: अचलनावस्थायां जीवत्वेन न बोधविषयीभूता:, तद्यथा— पृथिव्यप्तेजोवायव:, चलन-दोहदादिधर्म्मवतां त्रसानामेव दोहदादित्रसधर्म्मवतां वनस्पतीनामेव च जीवतया प्रज्ञानात्, पृथिव्यादीनां तु वायुचलनेन स्वतश्‍चलनेन च त्रसत्वेनैव प्रज्ञानात् स्थावरजीवतया तु तेषामनभ्युपगमाच्चेति। इच्चेएहिं ति इति हेतोरेतेषु चतुर्षु जीवनिकायेषु मिथ्यात्वपूर्वो दण्डो हिंसा मिथ्यादण्डस्तं प्रवर्त्तयति, तद्रूपानभिज्ञ: संस्तान् हिनस्ति निह्नुते चेति भाव इति सप्तमं विभङ्गज्ञानमिति 7।

सुहुमेणं का अर्थ है मंद वायु से न कि सूक्ष्म नाम कर्मोदयवर्ती वायुकाय से। क्योंकि वह वस्तुओं को कम्पित करने में समर्थ नहीं होता। फुडं—स्पृष्ट होता हुआ, पुद्गल राशि—पुद्गल समूह, एयंतं—कम्पमान, व्येजमान—विशेष रूप से कंपमान, चलंतं—चलित होते हुए—अपने स्थान से अन्य स्थान में जाते हुए, क्षुभ्यन्तं—क्षुभित होते हुए। स्पंदंतं—किंचित् हिलते हुए, घट्टयंतं—परस्पर रगड़ते हुए—दूसरे पदार्थों का स्पर्श करते हुए, उदीरयंतं—प्रेरित करते हुए, उन-उन न कहे गए अनेक प्रकार के भावों—परिणामों को प्राप्त करते हुए (देखता है।) सव्वमिणं अर्थात् यह सब चंचल (कंपित) पुद्गल स्पंदनलक्षण जीवधर्म से युक्त होने से जीव है। इनके चंचल होते हुए भी श्रमण आदि जीव भी है और अजीव भी है, ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या हैं। वे विभंगज्ञानी वक्ष्यमाण अचलन अवस्थावालों को जीव रूप में नहीं जानते। जैसे चलन, दोहद आदि धर्मयुक्त त्रस जीवों को ही और दोहद आदि त्रस धर्मयुक्त वनस्पति जीवों को ही जीव रूप में जानते हैं। पृथ्वी आदि को तो वायु से चलित और स्वत: चलित होने से त्रस रूप में ही जानते हैं और स्थावर जीव रूप में उनको नहीं मानते। 'इच्चेतेहिं अर्थात् इन चार जीव निकायों पर मिथ्यादंड का प्रयोग करता है। उनको न जानते हुए वह उनकी हिंसा करता है, उसका निह्नवन करता है। यह सातवां विभंगज्ञान है।

सू. 3-5. सत्तविधे....उब्भिय त्ति।

(टी.) मिथ्यादण्डं प्रवर्त्तयतीत्युक्तम्, दण्डश्‍च जीवेषु भवतीति योनिसङ्ग्रहतो जीवानाह—सत्तविहेत्यादि, योनिभि: उत्पत्तिस्थानविशेषैर्जीवानां सङ्ग्रह: योनिसङ्ग्रह:, स च सप्तधा, योनिभेदात् सप्तधा जीवा इत्यर्थ:, अण्डजा: पक्षिमत्स्य-सर्पादय:, पोतं वस्त्रं तद्वज्जाता: पोतादिव वा बोहित्थाज्जाता:, अजरायुवेष्टिता इत्यर्थ:, पोतजा: हस्ति-वल्गुलीप्रभृतय:, जरायौ गर्भवेष्टने जाता:, तद्वेष्टिता इत्यर्थ:, जरायुजा: मनुष्या गवादयश्‍च, रसे तीमन-काञ्जिकादौ जाता रसजा:, संस्वेदाज्जाता संस्वेदजा: यूकादय:, सम्मूर्च्छेन निर्वृत्ता: सम्मूर्च्छिमा: कृम्यादय:, उद्भिदो भूमिभेदाज्जाता उद्भिज्जा: खञ्जनकादय:।

मिथ्या दंड का प्रयोग करता है, यह कहा गया। दंड जीवों में होता है, अत: योनि संग्रह से जीवों को कहते हैं। सात प्रकार की योनि—उत्पत्ति स्थान विशेष से जीवों का संग्रह योनि संग्रह है। वह सात प्रकार का है। योनि के प्रकार से जीव के सात प्रकार हैं। अंडज—पक्षी, मत्स्य, सर्प आदि। पोत—वस्त्र, उसकी भांति उत्पन्न होनेवाले अथवा वस्त्र की तरह या खुले अंगों से उत्पन्न होनेवाले। इसका तात्पर्य है जो जरायुवेष्टित न हो। हाथी, गीदड़ आदि पोतज हैं। जरायौ—गर्भवेष्टन (झिल्ली) में उत्पन्न, झिल्ली से वेष्टित मनुष्य, गाय आदि जरायुज हैं। रसे—तीमन (रस) और कांजी आदि में उत्पन्न रसज हैं। पसीने से उत्पन्न जूं आदि संस्वेदज हैं। सम्मूर्च्छा से निर्वृत्त कृमि आदि सम्मूर्च्छिम हैं। उद्भिद—भूमि को भेदकर उत्पन्न होनेवाले खञ्जनक आदि उद्भिज्ज हैं।

अथाण्डजादीनामेव गत्यागतिप्रतिपादनाय अंडजेत्यादि सूत्रसप्तकम्, तत्र मृतानां सप्त गतयोऽण्डजादियोनिलक्षणा येषां ते सप्तगतय:, सप्तभ्य एवाण्डजादियोनिभ्य आगति: उत्पत्तिर्येषां ते सप्तागतय:। एवं चेव त्ति यथाऽण्डजानां सप्तविधे गत्यागती भणिते तथा पोतजादिभि: सह सप्तानामप्यण्डजादिजीवभेदानां गतिरागतिश्‍च भणितव्या जाव उब्भिय त्ति सप्तमसूत्रं यावदिति, शेषं सुगमम्।

अंडज आदि की गति-आगति के प्रतिपादन के लिए ही 'अंडजे' इत्यादि सूत्र सप्तक है। वहां मरनेवालों की अंडज आदि योनिलक्षण सात गतियां जिनकी हैं, वे सप्तगति और अंडज आदि योनि से आगति—उत्पत्ति जिनकी हैं वे सप्तागति हैं। इसी प्रकार जैसे अंडज आदि की सात प्रकार की गति-आगति कही है, वैसे ही पोतज आदि के साथ भी सातों अंडज आदि जीवों की गति और आगति कही जानी चाहिए यावत् सप्तम उद्भिज सूत्र तक। शेष सुगम है।

सू. 6,7. आयरिय-उवज्झायस्स....भवति।

(टी.) पूर्वं योनिसङ्ग्रह उक्त इति सङ्ग्रहप्रस्तावात् सङ्ग्रहस्थानसूत्रम्—आयरियेत्यादि, आचार्योपाध्यायस्येति समाहारद्वन्द्व: कर्मधारयो वा गणे गच्छे सङ्ग्रहो ज्ञानादीनां शिष्याणां वा तस्य स्थानानि हेतव: सङ्ग्रहस्थानानि,

पूर्वसूत्र में योनिसंग्रह कहा गया। इस संग्रह के प्रस्ताव से यहां संग्रहस्थान सूत्र 'आयरिय' इत्यादि है। आचार्य और उपाध्याय में कर्मधारय अथवा द्वंद्व समास है। गण में ज्ञान आदि के अथवा शिष्यों के संग्रह के स्थान—हेतु संग्रहस्थान हैं।

आचार्योपाध्यायो गणे आज्ञां वा विधिविषयमादेशं धारणां वा निषेधविषयमादेशमेव सम्यक् प्रयोक्ता भवति, एवं हि ज्ञानादिसङ्ग्रह: शिष्यसङ्ग्रहो वा स्याद्, अन्यथा तद्भ्रंश एवेति प्रतीतम्, यत:—

1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा अथवा विधि विषयक आदेश तथा धारणा अथवा निषेध विषयक आदेश का सम्यक् प्रयोग करते हैं। इससे ज्ञान आदि का संग्रह अथवा शिष्य का संग्रह होता है। अन्यथा उसका विनाश ही होता है, यह प्रतीत है। क्योंकि—

जहिं नत्थि सारणा वारणा य पडिचोयणा च गच्छम्मि।

सो उ अगच्छो गच्छो मोत्तव्वो संजमत्थीहिं।।

(बृभा. 4464)

जहां गण में सारणाा-वारणा और प्रतिनोदना नहीं है, वह गच्छ अगच्छ है। संयमाभिलाषियों को वह गच्छ (गण) छोड़ देना चाहिए।

एवं जहा पंचठाणे त्ति, तच्चेदम्—'आयरियउवज्झाए णं गणंसि अहाराइणियाए कितिकम्मं पउंजित्ता भवइ 2, आयरियउवज्झाए णं गणंसि जे सुयपज्जवजाते धारेइ ते काले काले सम्मं अणुप्पवाइत्ता भवइ 3, आयरियउवज्झाए णं गणंसि गिलाणसेहवेयावच्चं सम्मं अब्भुट्ठित्ता भवइ 4, आयरियउवज्झाए णं गणंसि आपुच्छियचारी यावि भवइ, नो अणापुच्छियचारी 5, स्थानद्वयं त्विहैवेति, व्याख्या तु सुकरैव, पदद्वयं च सुगममेव, नवरमाप्रच्छनं गच्छस्य, यत उक्तम्—

जैसे इसी ग्रंथ के पांचवें स्थान1 में हैं—2. आचार्य और उपाध्याय गण में यथारात्‍निक कृतिकर्म का प्रयोग करें। 3. आचार्य और उपाध्याय जिन-जिन सूत्र-पर्यवजातों को धारण करते हैं, उनकी उचित समय पर गण को वाचना दें। 4. आचार्य और उपाध्याय गण के ग्लान तथा नवदीक्षित साधुओं की सेवा के लिए सतत जागरूक रहें। 5. आचार्य और उपाध्याय गण को पूछकर विहार करें, उसे बिना पूछे अन्यत्र विहार न करें। दो स्थान तो ये ही हैं, उनकी व्याख्या सुकर ही है। पदद्वय सुगम ही है। आप्रच्छन अर्थात् गण को पूछकर। क्योंकि कहा है—

सीसे जइ आमंते पडिच्छगा तेण बाहिरं भावं।

अह इयरे तो सीसा ते वि समत्तम्मि गच्छंति।।

तरुणा बाहिरभावं न य पडिलेहोवही ण कीकम्मं।

मूलगपत्तसरिसगा परिभूया वच्चिमो थेरा।।

(बृभा. 1457,58)

यदि क्षेत्र प्रत्युपेक्षण के निमित्त समूचे संघ को आमंत्रित नहीं करते हैं तो ये दोष प्राप्त होते हैं—यदि आचार्य इस विषय में अपने शिष्यों को ही आमंत्रित करते हैं, पूछते हैं तो प्रतीच्छक शिष्य उससे बाह्य भाव को प्राप्त हो जाते हैं। यदि प्रतीच्छक शिष्यों को पूछते हैं तो अपने शिष्य बाह्यभाव को प्राप्त हो जाते हैं। वे प्रतीच्छक भी सूत्रार्थ ग्रहण समाप्त होने पर अपने गच्छ में चले जाते हैं। केवल वृद्ध मुनियों को आमंत्रित करते हैं तो तरुण मुनि बाह्य भाव को प्राप्त हो जाते हैं। वे न गुरु आदि के उपकरणों का प्रत्युपेक्षण करते हैं, न स्थविरों की उपधि का वहन करते हैं और न कृतिकर्म करते हैं। यदि वे तरुण मुनियों को आमंत्रित करते हैं तो वृद्धमुनि बाह्यभाव को प्राप्त हो जाते हैं। वे अपने आपको मूली पत्र के समान अनुपयोगी जान पराभव का अनुभव करते हुए गणांतर में चले जाते हैं।

तथा अणुप्पन्नाइं ति अनुत्पन्नानि अलब्धानि उपकरणानि वस्त्र-पात्रादीनि सम्यग् एषणादिशुद्ध्या उत्पादयिता सम्पादनशीलो भवति। संरक्षयिता उपायेन चौरादिभ्य:, सङ्गोपयिता अल्पसागारिककरणेन मलिनतारक्षणेन वेति। एवं सङ्ग्रहस्थानविपर्यय-भूतमसङ्ग्रहसूत्रमपि भावनीयमिति।

अनुत्पन्न अर्थात् अनुपलब्ध वस्त्र-पात्र आदि उपकरणों को सम्यक् एषणापूर्वक उपलब्ध करावें। संरक्षण—चौर आदि से उपाय के द्वारा रक्षा तथा संगोपन—अल्प सागारिक करण अथवा मलीनता से संगोपन करें। इसी प्रकार संग्रहस्थानों के विपरीत असंग्रहसूत्र भी भावनीय है।

सू. 8-13 सत्त पिंडेसणाओ....भवति।

(टी.) अनन्तरमाज्ञां न प्रयोक्ता भवतीत्युक्तमाज्ञा च पिण्डैषणादिविषयेति पिण्डैषणादिसूत्रषट्कम्—सत्त पिंडेसणाउ त्ति, पिण्ड: समयभाषया भक्तं तस्यैषणा ग्रहणप्रकारा: पिण्डैषणा:, ताश्‍चैता:—

अनंतर सूत्र में आज्ञा का प्रयोग न करें, ऐसा कहा गया। वह आज्ञा पिण्डैषणा आदि विषयक है, अत: पिण्डैषणा आदि छह सूत्र हैं—सत्त पिंडेसणाउ। आगम की भाषा में पिंड भोजन को कहते हैं। उसकी एषणा—ग्रहण के प्रकार पिण्डैषणा हैं। वे इस प्रकार हैं—

संसट्ठ 1 मसंसट्ठा 2 उद्धड 3 तह अप्पलेविया चेव 4।

उग्गहिया 5 पग्गहिया 6 उज्झियधम्मा य 7 सत्तमिया।।

( )

संसृष्ट, असंसृष्ट, उद्धृत, अल्पलेपिक, अवगृहीत, प्रगृहीत और उज्झितधर्मा।

अत्रासंसृष्टा हस्त-मात्राभ्यां चिन्तनीया 'असंसट्ठे हत्थे असंसट्ठे मत्ते', अखरडिय त्ति वुत्तं भवइ, एवं गृह्णत: प्रथमा भवति, गाथायां सुखमुखोच्चारणार्थोऽन्यथा पाठ:। संसृष्टा ताभ्यामेव चिन्त्या 'संसट्ठे हत्थे संसट्ठे मत्ते', खरडिए त्ति वुत्तं भवइ, एवं गृह्णतो द्वितीया। उद्धृता नाम स्थाल्यादौ स्वयोगेन भोजनजातमुद्धृतम्, ततो असंसट्ठे हत्थे असंसट्ठे मत्ते, संसट्ठे वा मत्ते संसट्ठे हत्थे, एवं गृह्णत: तृतीया। अल्पलेपा नाम अल्पशब्दोऽभाववाचक:, निर्लेपं पृथुकादि गृह्णतश्‍चतुर्थी। अवगृहीता नाम भोजनकाले शरावादिषूपहृतमेव भोजनजातं यत् ततो गृह्णत: पञ्चमी। प्रगृहीता नाम भोजनवेलायां दातुमभ्युद्यतेन करादिना प्रगृहीतं यद्भोजनजातं भोक्तुं वा स्वहस्तादिना तद् गृह्णत इति षष्ठी।

यहां असंसृष्टा पिण्डैषणा हाथ और पात्र से चिन्तनीय है। देय वस्तु से अलिप्त हाथ या पात्र से आहार लेना अर्थात् हाथ आदि अलिप्त हो, ऐसा कहा है। इस प्रकार ग्रहण करते हुए प्रथम पिण्डैषणा होती है। गाथा में प्रथम संसट्ठ पाठ सुखपूर्वक उच्चारण के लिए है। दूसरी संसट्ठ हाथ और पात्र से ही विचारणीय है। इसमें लिप्त हाथ या पात्र (कडछी आदि) से आहार लेते हैं। उद्धृत नामक तृतीय पिण्डैषणा थाली आदि में अपने लिए जो भोजन परोसने के लिए निकाला है, उसमें से असंसृष्ट हाथ या पात्र से अथवा संसृष्ट हाथ या पात्र से आहार लेना। अल्पलेपा—यहां अल्प शब्द अभाववाचक है। निर्लेप—रूखा, पृथुक—चौला, चिवड़ा आदि लेना चतुर्थी अल्पलेपा नामक पिण्डैषणा है। अवगृहीता— भोजन के समय थाली में परोसा हुआ जो भोजन है उसे ही लेना। यह पांचवीं अवगृहीता पिण्डैषणा है। प्रगृहीता—भोजन के समय परोसने के लिए हाथ आदि में लिया हुआ जो भोजन है अथवा जो भोजन करने के लिए अपने हाथ में लिया है, उसे लेना षष्ठ पिंडैषणा है।

उज्झितधर्म्मा नाम यत् परित्यागार्हं भोजनजातमन्ये च द्विपदादयो नावकाङ्क्षन्ति तदर्द्धत्यक्तं वा गृह्णत इति हृदयं सप्तमीति। पानकैषणा एता एव, नवरं चतुर्थ्यां नानात्वम्, तत्र ह्यायाम-सौवीरकादि निर्लेपं विज्ञेयमिति।

उज्झितधर्मा—जो भोजन परित्यागार्ह है, जिसे अन्य द्विपद आदि भी नहीं लेना चाहते अथवा जो अर्धत्यक्त भोजन है, उसे ग्रहण करते हुए सातवीं पिंडैषणा है। पान-एषणा भी इसी प्रकार है। केवल चतुर्थ अल्पलेपा में विविधता है। उसमें ओसामण, कांजी आदि को निर्लेप जानना चाहिए।

उग्गहपडिम त्ति, अवगृह्यत इत्यवग्रहो वसति:, तत्प्रतिमा: अभिग्रहा अवग्रहप्रतिमा:, तत्र पूर्वमेव विचिन्त्यैवंभूत: प्रतिश्रयो मया ग्राह्यो नान्यथाभूत इति तमेव याचित्वा गृह्णत: प्रथमा। तथा यस्य भिक्षोरेवंभूतोऽभिग्रहो भवति, तद्यथा—अहं च खल्वेषां साधूनां कृते अवग्रहं ग्रहीष्यामि, अन्येषां चावग्रहे गृहीते सति वत्स्यामीति तस्य द्वितीया। प्रथमा सामान्येन, इयं तु गच्छान्तर्गतानां सम्भोगिकानामसम्भोगिकानां चोद्युक्तविहारिणाम्, यतस्तेऽन्योन्यार्थं याचन्त इति। तृतीया त्वियम्—अन्यार्थमवग्रहं याचिष्ये अन्यावगृहीतायां तु न स्थास्यामीति, एषा त्वहालन्दिकानाम्, यतस्ते सूत्रावशेषमाचार्यादभिकाङ्क्षन्त: आचार्यार्थं तां याचन्त इति।

अवग्रह—जिसमें रहते हैं वह वसति अवग्रह है। उसका अभिग्रह अवग्रह प्रतिमा है। पूर्व में ही चिंतन कर, अमुक प्रकार का स्थान मेरे लिए ग्राह्य है, उससे अन्यथा नहीं, उसकी ही याचना कर ग्रहण करना प्रथम अवग्रह प्रतिमा है। जिस भिक्षु के ऐसा अभिग्रह होता है, जैसे—मैं इन साधुओं के लिए स्थान की याचना करूंगा। दूसरों के द्वारा याचित स्थान में रहूंगा—यह दूसरी अवग्रह प्रतिमा है। प्रथम सामान्य रूप से है। दूसरी गच्छान्तर्गत संभोजिक और असंभोजिक साधुओं के लिए है। क्योंकि वे परस्पर एक-दूसरे के लिए याचना करते हैं। तीसरी अवग्रह प्रतिमा इस प्रकार है—मैं दूसरों के लिए स्थान की याचना करूंगा, किन्तु दूसरों के द्वारा याचित स्थान में नहीं रहूंगा। यह यथालंदिक साधुओं के होती है। उन मुनियों के सूत्र का अध्ययन अवशेष रह जाता है (उसे पूर्ण करने के लिए) वे आचार्य के लिए याचना करते हैं।

चतुर्थी पुनरहमन्येषां कृते अवग्रहं न याचिष्ये अन्यावगृहीते तु वत्स्यामीति, इयं तु गच्छ एव अभ्युद्यतविहारिणां जिनकल्पाद्यर्थं परिकर्म कुर्वताम्।

चतुर्थी अवग्रहप्रतिमा—मैं दूसरों के लिए स्थान की याचना नहीं करूंगा, परंतु दूसरों द्वारा याचित स्थान में रहूंगा। यह गच्छ में ही जिनकल्प के लिए अभ्यास करने वाले अभ्युद्यत विहारियों के लिए है।

पञ्चमी तु अहमात्मकृते अवग्रहमवग्रहीष्यामि न चापरेषां द्वि-त्रि-चतु:-पञ्चानामिति, इयं तु जिन-कल्पिकस्येति। षष्ठी पुनर्यदीयमवग्रहं ग्रहीष्यामि तदीयमेव चेत् कटादि संस्तारकं ग्रहीष्यामि, इतरथोत्कुटुको वा निषण्ण उपविष्टो वा रजनीं गमिष्यामीत्येषाऽपि जिनकल्पिकादेरिति।

पांचवीं—मैं स्वयं के लिए स्थान की याचना करूंगा, दूसरों के लिए (एक, दो, तीन, चार, पांच किसी के लिए) नहीं। यह जिनकल्पिक आदि के होती है। षष्ठ प्रतिमा—जिसका मैं स्थान ग्रहण करूंगा, उसी के यहां पलाल आदि का संस्तारक होगा तो ग्रहण करूंगा, अन्यथा ऊकडू या नैषधिक आसन में बैठा-बैठा रात बिताऊंगा। यह भी जिनकल्पिक आदि के होती है।

सप्तमी एषैव पूर्वोक्ता, नवरं यथाऽऽस्तृतमेव शिलादिकं ग्रहीष्यामि नेतरदिति। अयं च सूत्रत्रयार्थ: क्‍वचित् सूत्रपुस्तक एव दृश्यत इति।

सप्तम प्रतिमा भी वैसे ही (छट्ठी की भांति) है। केवल यही अंतर है कि सहज बिछे हुए ही शिला आदि को ग्रहण करूंगा, अन्य को नहीं। ये तीन सूत्रार्थ कुछ सूत्र पुस्तक में ही प्राप्त होते हैं।

सत्त सत्तिक्कय त्ति, अनुद्देशकतयैकसरत्वेन एकका: अध्ययनविशेषा आचाराङ्गस्य द्वितीयश्रुतस्कन्धे द्वितीयचूडारूपा:, ते च समुदायत: सप्तेति कृत्वा सप्तैकका अभिधीयन्ते, तेषामेकोऽपि सप्तैकक इति व्यपदिश्यते, तथैवनामत्वात्, एवं च ते सप्तेति, तत्र प्रथम: स्थानसप्तैकक:, द्वितीयो नैषेधिकीसप्तैकक:, तृतीय उच्चार-प्रश्रवणविधिसप्तैकक:, चतुर्थ: शब्दसप्तैकक:, पञ्चमो रूपसप्तैकक:, षष्ठ: परक्रियासप्तैकक:, सप्तमोऽन्योन्यक्रियासप्तैकक इति।

सत्त-सत्तिक्कय—आचारांग सूत्र के द्वितीय श्रुत स्कन्ध की दूसरी चूलिका के सात अध्ययन उद्देशक रहित होने से एक सर वाले सप्तैकक है। वे समुदायत: सात होने से सप्तैकक कहे जाते हैं। उनमें एक भी सप्तैकक कहा जाता है। क्योंकि उनका नाम वैसा ही है। इस प्रकार वे सात हैं। उनमें प्रथम स्थान सप्तैकक है। दूसरी नैषेधिकी सप्तैकक है। तीसरा उच्चार प्रस्रवण विधि सप्तैकक है। चौथा शब्द सप्तैकक, पांचवां रूप सप्तैकक, छट्ठा परक्रिया सप्तैकक और सातवां अन्योन्य क्रिया सप्तैकक है।

सत्त महज्झयण त्ति सूत्रकृताङ्गस्य द्वित्तीयश्रुतस्कन्धे महान्ति प्रथमश्रुतस्कन्धाध्ययनेभ्य: सकाशाद् ग्रन्थतो बृहन्ति अध्ययनानि महाध्ययनानि, तानि च पुण्डरीकम् 1, क्रियास्थानम् 2, आहारपरिज्ञा 3, प्रत्याख्यानक्रिया 4, अनाचारश्रुतम् 5, आर्द्रककुमारीयम् 6, नालन्दीयम् 7 चेति।

सत्त महज्झयण—महान अध्ययन सात हैं। सूत्रकृतांग सूत्र के द्वितीय श्रुतस्कंध में प्रथम श्रुतस्कंध की अपेक्षा अध्ययन सूत्रत: बड़े हैं अत: महाध्ययन हैं। वे अध्ययन इस प्रकार हैं— 1. पुंडरीक 2. क्रियास्थान 3. आहारपरिज्ञा 4. प्रत्याख्यान क्रिया 5. अनाचार श्रुत 6. आर्द्रकुमारीय और 7 नालंदीय।

सत्तसत्तमिय त्ति सप्त सप्तमानि दिनादि यस्यां सा सप्तसप्तमिका, सा हि सप्तभिर्दिनसप्तकैर्यथोत्तरं वर्द्धमानदत्तिभिर्भवति, तत्र प्रथम सप्तके प्रतिदिनमेका भक्तस्य पानकस्य चैका दत्तिर्यावत् सप्तमे सप्त दत्तय:, भिक्षुप्रतिमा साध्वभिग्रहविशेष:, सा चैकोनपञ्चाशता रात्रिन्दिवै: अहोरात्रैर्भवति, यत: सप्त सप्तकान्येकोनपञ्चाशदेव स्यादिति, तथा एकेन च षण्णवत्यधिकेन भिक्षाशतेन।

सत्त सत्तमिय—सप्त सप्तमिका (भिक्षु प्रतिमा) जिसमें सात-सात दिन लगते हैं वे सप्त-सप्तमिका हैं। इनमें सात-सात दिन सप्तकों से दत्तियां यथोत्तर वर्धमान होती हैं। इनमें प्रथम सप्तक (प्रतिमा) में प्रतिदिन एक दत्ति भक्त की व एक दत्ति पानक की होती है। इस प्रकार सातवें सप्तक में सात दत्ति अशन व सात दत्ति पानक की होती है। भिक्षु प्रतिमा साधु का अभिग्रह विशेष है। वह उनपचास अहोरात्र (रात-दिन) की होती है। क्योंकि 7×7 उनपचास ही होते हैं। कुल 196 भिक्षादत्तियां होती हैं।

यत: प्रथमे सप्तके सप्तैव, द्वितीयादिषु तद्द्विगुणाद्या: यावत् सप्तमे एकोनपञ्चाशदिति, सर्वा: सङ्कलिता: शतं षण्णवत्यधिकं भवति, भक्तभिक्षाश्‍चैता:, पानकभिक्षा अप्येतावत्यो न चेह गणिता इति, एतत्स्वरूपमेवम्—

प्रथम सप्तक में सात दत्तियां, द्वितीय में चौदह (उससे द्विगुणित) यावत् सातवें सप्तक में उनपचास दत्तियां होती हैं। सभी को संकलित करने पर एक सौ छियानवें दत्तियां होती हैं। यह भक्त (अशन) भिक्षा दत्तियां है। पानक भिक्षा भी ऐसे ही हैं, किन्तु यहां परिगणित नहीं हैं। इनका स्वरूप इस प्रकार है—

पडिमासु सत्तगा सत्त पढमे तत्थ सत्तए।

एक्केक्कं गिण्हए भिक्खं बीइए दोन्नि दोन्नि ऊ।।

एवमेक्केक्कियं भिक्खं छुभेज्जेक्केक्कसत्तए।

गिण्हई अंतिमे जाव सत्त सत्त दिणे दिणे।।

अहवा एक्केक्कियं दत्तिं जा सत्तेक्केक्कसत्तए।

आएसो अत्थि एसो वि सिंहविक्कमसन्निभो।।

सात प्रतिमा में प्रथम सप्तक में एक-एक दत्ति भिक्षा ग्रहण करें। दूसरे सप्तक में दो-दो दत्ति भिक्षा लें। इस प्रकार प्रति सप्तक, एक-एक दत्ति अंतिम सप्तक तक बढ़ाए। अथवा यावत् सातवें सप्तक तक प्रति सप्तक एक-एक दत्ति (बढ़ाने का) कथन है। यह सिंह के पराक्रम सदृश आदेशवचन है।

अहासुत्तं त्ति यथासूत्रं सूत्रानतिक्रमेण, यावत्करणात् अहाअत्थं यथार्थं निर्युक्त्यादिव्याख्यानानतिक्रमेणेत्यर्थ:, अहातच्चं यथातत्त्वं सप्तसप्तमिकेत्यभिधानार्थानतिक्रमेण, अन्वर्थसत्यापनेनेत्यर्थ:, अहामग्गं मार्ग: क्षायोपशमिको भावास्तदनतिक्रमेण, औदयिकभावागमनेनेत्यर्थ:, अहाकप्पं यथाकल्पं कल्पनीयानतिक्रमेण प्रतिमा-समाचारानतिक्रमेण वा, सम्मं काएणं कायप्रवृत्त्या न मनोमात्रेणेत्यर्थ:, फासिया स्पृष्टा प्रतिपत्तिकाले विधिना प्राप्ता, पालिय त्ति पुन: पुनरुपयोगप्रतिजागरणेन रक्षिता, सोहिय त्ति शोभिता तत्समाप्तौ गुर्वादिप्रदानशेष-भोजनासेवनेन शोधिता वा अतिचारवर्जनेन तदालोचनेन वा, तीरिय त्ति तीरं पारं नीता, पूर्णेऽपि कालावधौ किञ्चित्कालावस्थानेन, किट्टिय त्ति कीर्त्तिता पारणकदिने 'अयमयं चाभिग्रहविशेष: कृत आसीद् अस्यां प्रतिमायां स चाराधित एवाधुना मुत्कलोऽहम्' इति गुरुसमक्षं कीर्त्तनादिति, आराहिय त्ति एभिरेव प्रकारै: सम्पूर्णैर्निष्ठां नीता भवतीति, प्रत्याख्यानापेक्षया अन्यत्र व्याख्यानमेषामेवम्—

यथासूत्र—सूत्र का अतिक्रमण किए बिना, यथा अर्थ—यथार्थ निर्युक्ति आदि की व्याख्या का अतिक्रमण किए बिना, यथातत्त्व—'सप्तसप्तमिका' के नाम का अतिक्रमण किए बिना अर्थात् अन्वर्थ के सत्यापन के द्वारा, यथामार्ग—क्षायोपशमिक भाव के अनुसार औदयिक भाव में न जाने से, यथाकल्प—कल्पनीय का अतिक्रमण न करके अथवा प्रतिमा समाचारी का अतिक्रमण न करके, सम्यक् प्रकार से काया से न कि मनोमात्र से स्पर्शित (आचीर्ण) स्वीकार करने के समय विधिपूर्वक प्राप्त, पालित—पुन: उपयोगपूर्वक रक्षित, शोभित—उसकी समाप्ति पर गुरु आदि द्वारा प्रदत्त 'शेष' भोजन के आसेवन से, शोधित—अतिचारों के वर्जन से अथवा उनकी आलोचना से, पूरित—पार प्राप्त, कालावधि पूर्ण होने पर भी कुछ समय अवस्थित रहने से, कीर्तित—पारणा के दिन मैंने यह-यह अभिग्रह विशेष किया है, इस प्रतिमा की आराधना कर मैं अब (प्रतिज्ञा) मुक्त हुआ हूं' ऐसा गुरु के समक्ष निवेदन करने से, आराधित—इन संपूर्ण प्रकारों से यह पूर्ण किया है। प्रत्याख्यान की अपेक्षा अन्यत्र इसकी यह व्याख्या भी है—

उचिए काले विहिणा पत्तं जं फासियं तयं भणियं।

तह पालियं तु असइं सम्मं उवओगपडियरियं।।

गुरुदाणसेसभोयणसेवणयाए उ सोहियं जाण।

पुन्ने वि थेवकालावत्थाणा तीरियं होइ।।

भोयणकाले अमुगं पच्चक्खायं ति भुंज किट्टिययं।

आराहियं पयारेहिं सम्ममेएहिं निट्ठवियं।।

उचित समय में विधिपूर्वक जो प्राप्त हुआ है वह स्पर्शित (आचीर्ण) कहा गया है। उपयोगपूर्वक जिसका सम्यक् पालन किया गया हो, वह पालित है। गुरु द्वारा प्रदान किए शेष—(कवल या ग्रास) को ग्रहण करने से शोधित है। पूर्ण होने पर भी कुछ काल अवस्थित रहने से पूरित है। भोजन काल में अमुक प्रत्याख्यान (पूर्वक) भोजन कीर्तित है। इस समग्र प्रकारों से सम्यक् निष्पादित आराधित है।

सू. 14-24. अहेलोगे णं....तमतमा।

(टी.) सप्तसप्तमिकादिप्रतिमाश्‍च पृथिव्यामेव विधीयन्त इति पृथिवीप्रतिपादनायाह—अहेलोए इत्यादि, अधोलोकग्रहणादूर्ध्वलोकेऽपि पृथिवीसत्ताऽवगम्यते, तत्र चैका ईषत्प्राग्भाराख्या पृथिव्यस्तीति, इह च यद्यपि प्रथमपृथिव्या उपरितनानि नव योजनशतानि तिर्यग्लोके भवन्ति तथापि देशोनाऽपि पृथिवीति कृत्वा न दोषायेति, एताश्‍च क्रमेण बाहल्यतो योजनलक्षमशीत्यादिसहस्राधिकं भवन्ति, उक्तं च—

सप्तसप्तमिका आदि प्रतिमा पृथ्वी पर ही की जाती हैं, अत: पृथ्वी का प्रतिपादन करने के लिए कहते हैं—अहेलोए इत्यादि। अधोलोक का ग्रहण करने से ऊर्ध्वलोक में भी पृथ्वी की सत्ता जानी जाती है। ऊर्ध्वलोक में ईषत्प्राग्भारा नाम की एक पृथ्वी है। यह पृथ्वी यद्यपि प्रथम पृथ्वी के नौ सौ योजन ऊपर तिर्यग्लोक में होती है। तथापि कुछ कम (देशोन) होने पर भी पृथ्वी कहने में दोष नहीं है। ये क्रमश: मोटाई में एक लाख योजन के ऊपर अस्सी हजार योजन आदि होती है। कहा भी है—

पढमा असीइसहस्सा बत्तीसा अट्ठवीस वीसा य।

अट्ठार सोल अट्ठ य सहस्स लक्खोवरिं कुज्जा।।

(बृहत्सं. 241)

प्रथमा—एक लाख अस्सी हजार योजन

द्वितीया—एक लाख बत्तीस हजार योजन

तृतीया—एक लाख अठाईस हजार योजन

चतुर्थी—एक लाख बीस हजार योजन

पांचवीं—एक लाख अठारह हजार योजन

छट्ठी—एक लाख सोलह हजार योजन

सातवीं—एक लाख आठ हजार योजन

अधोलोकाधिकारात्तद्गतवस्तुसूत्राण्या बादरसूत्रात्, सुगमानि चैतानि, नवरं घनोदधीनां बाहल्यं विंशति-र्योजनसहस्राणि घन-तनुवाता-ऽऽकाशान्तराणाम-सङ्ख्यातानि तानि, आह च—

अधोलोक अधिकार से बादर सूत्र से अधोलोकगत वस्तु सूत्र हैं, ये सुगम हैं। घनोदधि का बाहल्य बीस हजार योजन है। घनवात-तनुवात अवकाशान्तरों में असंख्यात योजन हैं। कहा भी है—

सव्वे वीससहस्सा बाहल्लेणं घनोदधी नेया।

सेसाणं तु असंखा अहो अहो जाव सत्तमिया।।

(बृहत्सं. 242)

सभी घनोदधि बाह्य से बीस हजार योजन ज्ञेय हैं। शेष तनुवात आदि यावत् अध: अध: असंख्यात योजन हैं।

तथा छत्रमतिक्रम्य छत्रं छत्रातिच्छत्रम्, तस्य संस्थानम् आकार: 'अधस्तनं छत्रं महदुपरितनं लघु' इति, तेन संस्थिता: छत्रातिच्छत्रसंस्थानसंस्थिता:, इदमुक्तं भवति—सप्तमी सप्तरज्जुविस्तृता षष्ठ्यादयस्त्वेकैक-रज्जुहीना इति, क्‍वचित् पाठ: पिंडलगपिहुल-संठाणसंठिया, तत्र पिंडलगं पटलकं पुष्पभाजनम्, तद्वत् पृथुलसंस्थानसंस्थिता इति पटलकपृथुलसंस्थान-संस्थिता:, पृथुलपृथुलसंस्थानसंस्थिता इति क्‍वचित् पाठ:, स च व्यक्त एव, नामधेज्ज त्ति नामान्येव नामधेयानि, गोत्त त्ति गोत्राणि तान्यपि नामान्येव, केवलमन्वर्थयुक्तानि गोत्राणि इतराणि त्वितराणि, अन्वर्थश्‍च सुखोन्नेय:।

छत्र के ऊपर छत्र छत्रातिछत्र है। उसका संस्थान (आकार) छत्रातिछत्रसंस्थान है। नीचे का छत्र बड़ा उसके ऊपर छोटा, फिर छोटा—इस संस्थान में अवस्थित छत्रातिछत्रसंस्थानावस्थित है। ऐसा कहा भी है—सातवीं पृथ्वी (नरक भूमि) सात रज्जू विस्तृत है। षष्ठम आदि पृथ्वियां क्रमश: एक-एक रज्जू हीन है। कहीं यह पाठ भी है—पिंडलकपृथुलसंस्थानसंस्थिता। पिंडलग—फूलों की टोकरी है। उसके समान पृथुल संस्थान संस्थित पटलकपृथुलसंस्थानसंस्थित है। कहीं पृथुल-पृथुल संस्थान संस्थित पाठ है। वह व्यक्त ही है। नाम ही नामधेय है। गोत्र—गोत्र भी नाम ही है। केवल जो अन्वर्थ है वे गोत्र हैं, इतर तो इतर ही हैं। अन्वर्थ है वह सुखोन्नेय है।

सू. 25. सत्तविहा....विदिसिवाते।

(टी.) सप्तावकाशान्तराणि प्राक् प्ररूपितानि, तेषु च बादरा वायव: सन्तीति तत्प्ररूपणायाह—सत्तविहा बायरेत्यादि, सूक्ष्माणां न भेदोऽस्ति ततो बादरग्रहणम्, भेदश्‍च दिग्विदिग्भेदात् प्रतीत एवेति।

पूर्व में सप्त अवकाशान्तर की प्ररूपणा की गई है। उनमें बादर वायुकाय होती है, अत: उसकी प्ररूपणा के लिए कहते हैं—'सत्तविहा बायर' इत्यादि। सूक्ष्म (वायुकाय) के भेद नहीं होते, इसलिए बादर शब्द का ग्रहण किया है। इसके प्रकार दिशा और विदिशा की अपेक्षा से हैं। वे प्रतीत ही हैं।

सू. 26, 27. सत्त संठाणा....असिलोगभए।

(टी.) वायवो ह्यदृश्यास्तथापि संस्थानवन्तो भयवन्तश्‍चेति संस्थान-भयसूत्रे, संस्थानानि च प्रतीतानि, तद्विशेषा: प्रतर-घनादयोऽन्यतो ज्ञेया:। सत्त भयट्ठाणेत्यादि, भयं मोहनीयप्रकृतिसमुत्थ आत्मपरिणाम:, तस्य स्थानानि आश्रया भयस्थानानि, तत्र मनुष्यादिकस्य सजातीयादन्यस्मान्मनुष्यादेरेव सकाशाद्यद् भयं तदिहलोकभयम्, इहाधिकृतभीतिमतो जातौ लोक इहलोकस्ततो भयमिति व्युत्पत्ति:, तथा विजातीयात् तिर्यग्-देवादे: सकाशान्मनुष्यादीनां यद् भयं तत् परलोकभयम्, आदीयत इत्यादानं धनं तदर्थं चौरादिभ्यो यद् भयं तदादानभयम्, अकस्मादेव बाह्यनिमित्तानपेक्षं गृहादिष्वेव स्थितस्य रात्र्यादौ भयमकस्माद्भयम्, वेदना पीडा, तद्भयं वेदनाभयम्, मरणभयं प्रतीतम्, अश्‍लोकभयम् अकीर्तिभयम्, एवं हि क्रियमाणे महदयशो भवतीति तद्भयान्न प्रवर्त्तत इति।

वायु दृश्य नहीं है तथापि संस्थान एवं भय युक्त है, अत: संस्थान और भय सूत्र हैं। संस्थान प्रतीत है। संस्थान के प्रतर, घन आदि भेद अन्यत: ज्ञेय हैं। सात भयस्थान—मोहनीय कर्म की प्रकृति से निष्पन्न आत्म परिणाम भय है। उसका आश्रय स्थान भय स्थान है।

1. इहलोक भय—मनुष्य आदि का सजातीय अन्य मनुष्य आदि से जो भय है वह इहलोक भय है। इस (लोक) के कारण भययुक्त लोक इहलोक है। उससे भय इहलोक भय है—यह व्युत्पत्ति है। तथा विजातीय तिर्यंच, देव आदि से मनुष्य आदि का जो भय है वह परलोक भय है। जो ग्रहण किया जाता है, उपार्जित किया जाता है, वह आदान—धन है। उसके लिए चौर आदि से होनेवाला भय आदान भय है। किसी बाह्य निमित्त की अपेक्षा बिना ही उत्पन्न होनेवाला—घर में अवस्थित के रात्रि आदि में जो भय होता है वह अकस्मात् भय है। पीड़ा का भय वेदना भय है। मरण— मृत्यु का भय प्रतीत है। अश्‍लोक भय अकीर्ति का भय है—ऐसा करने पर बड़ी अपकीर्ति होगी, इस भय से जो प्रवृत्त नहीं होता है वह अश्‍लोक भय है।

सू. 28, 29. सत्तहिं ठाणंहिं छउमत्थं....भवति।

(टी.) भयं च छद्मस्थस्यैव भवति, स च यै: स्थानैर्ज्ञायते तान्याह—सत्तहिं ठाणेहिं इत्यादि, सप्तभि: स्थानैर्हेतुभूतै: छद्मस्थं जानीयात्, तद्यथा—प्राणान् अतिपातयिता, तेषां कदाचिद् व्यापादनशीलो भवति, इह च प्राणातिपातनमिति वक्तव्येऽपि धर्म्मधर्म्मिणोर-भेदादतिपातयितेति धर्म्मी निर्दिष्ट:, प्राणातिपात-नाच्छद्मस्थोऽयमित्यवसीयते, केवली हि क्षीण-चारित्रावरणत्वान्निरतिचार-संयमत्वादप्रतिषेवित्वान्न कदाचिदपि प्राणानामतिपातयिता भवतीत्येवं सर्वत्र भावना कार्या, तथा मृषा वदिता भवति, अदत्तमादाता ग्रहीता भवति, शब्दादीनास्वादयिता भवति, पूजासत्कारं पुष्पार्च्चन-वस्त्राद्यर्चने अनुबृंहयिता परेण स्वस्य क्रियमाणस्य तस्यानुमोदयिता, तद्भावे हर्षकारीत्यर्थ:, तथेदमाधाकर्मादि सावद्यं सपापमित्येवं प्रज्ञाप्य तदेव प्रतिषेविता भवति, तथा सामान्यतो नो यथावादी तथाकारी, अन्यथाभिधायाऽन्यथा कर्त्ता भवति, चापीति समुच्चये। एतान्येव विपर्ययस्तानि केवलिगमकानि भवन्तीत्येतत्प्रतिपादनपरं केवलिसूत्रं सुगममेव।

भय छद्मस्थ को ही होता है। वह छद्मस्थ जिन स्थानों से जाना जाता है, उन्हें कहते हैं—'सत्तहिं ठाणेहिं'। सात हेतुओं से छद्मस्थ जानना चाहिए, जैसे—प्राणों का अतिपात करता है, उनकी कभी हिंसा करता है। यहां प्राणातिपात ऐसा कहने पर भी धर्म और धर्मी के अभेद से 'अतिपातयिता' धर्मी निर्दिष्ट है। प्राणों का अतिपात करने से छद्मस्थ है, ऐसा जाना जाता है। केवली चारित्रावरण क्षीण होने से, निरतिचार संयम का पालन करने से और अप्रतिसेवी होने से कभी भी प्राणों का अतिपात नहीं करते हैं। इसी प्रकार सर्वत्र करणीय है। मृषा बोलता है, अदत्त का ग्रहण करता है, शब्द आदि का आस्वादक होता है, दूसरे के द्वारा पूजा-सत्कार-पुष्पों से अर्चना तथा वस्त्र आदि से अर्चित होने का अनुमोदन करता है, ऐसा होने पर हर्षित होता है। यह आधाकर्मी आदि सावद्य—सपाप है, ऐसा कहकर भी उसका आसेवन करता है। सामान्यत: जैसा कहता है, वैसा नहीं करता है। यहां च समुच्चय के अर्थ में है। इन्हीं के विपर्यय—प्रतिपक्षी केवली के भंग होते हैं। उनके प्रतिपादनपरक केवली सूत्र सुगम ही है।

सू. 30-37. सत्त मूलगोत्ता....पारासरा।

(टी.) केवलिनश्‍च प्रायो गोत्रविशेषवन्त एव भवन्ति प्रव्रज्यायोग्यत्वान्नाभेयादिवदिति सत्त मूलगोत्तेत्यादिना ग्रन्थेन गोत्रविभागमाह, सुगमाश्‍चायम्, नवरं गोत्राणि तथाविधैकैकपुरुषप्रभवा मनुष्यसन्ताना:, उत्तरगोत्रापेक्षया मूलभूतानि आदिभूतानि गोत्राणि मूलगोत्राणि, कासे भव: कास्य: रस:, तं पीतवानिति कास्यप:, तदपत्यानि कास्यपा:, मुनिसुव्रत-नेमिवर्जा जिनाश्‍चक्रवर्त्त्यादयश्‍च क्षत्रिया: सप्तमगणधरादयो द्विजा: जम्बूस्वाम्यादयो गृहपतयश्‍चेति, इह च गोत्रस्य गोत्रवद्भ्योऽभेदादेवं निर्द्देश:, अन्यथा कास्यपमिति वाच्यं स्यादेवं सर्वत्र, तथा गोतमस्यापत्यानि गौतमा: क्षत्रियादयो यथा सुव्रत-नेमी जिनौ नारायण-पद्मवर्जवासुदेव-बलदेवा इन्द्र-भूत्यादिगणनाथत्रयं वैरस्वामी च, तथा वत्सस्यापत्यानि वत्सा: शय्यम्भवादय:, एवं कुत्सा शिवभूत्यादय: कोच्छं सिवभूइं पि य (कल्पसू.) इति वचनात्, एवं कौशिका: षडुलूकादय:, मण्डोरपत्यानि माण्डवा:, वशिष्ठस्यापत्यानि वाशिष्ठा षष्ठगणधरा-ऽऽर्यसुहस्त्यादय:।

केवली प्राय: गोत्रविशेष से ही होते हैं चूंकि वे नाभिनंदन ॠषभ की भांति प्रव्रज्या योग्य होते हैं। अत: 'सत्त मूलगोत्ते' इत्यादि सूत्रों के द्वारा गोत्र के प्रकार कहते हैं, ये सुगम है। गोत्र एक पुरुष से उत्पन्न वंश परम्परा है। उत्तर गोत्रों की अपेक्षा मूलभूत— आदिभूत गोत्र मूल गोत्र हैं। मुनिसुव्रत और अरिष्टनेमि को छोड़कर शेष तीर्थंकर, चक्रवर्ती आदि क्षत्रिय, सप्तम गणधर आदि ब्राह्मण, जम्बू स्वामी आदि वैश्य काश्यप गोत्रीय थे। यहां गोत्र एवं गोत्रवान का अभेद से ही निर्देश है। अन्यथा सर्वत्र कास्यप (काश्यप) वाच्य होना चाहिए। गोतम के पुत्र (संतति) गौतम है। भगवान मुनिसुव्रत तथा अरिष्टनेमि, नारायण व पद्म के अतिरिक्त वासुदेव-बलदेव क्षत्रिय, इन्द्रभूति, अग्‍निभूति व वायुभूति गणधर ब्राह्मण तथा वज्रस्वामी ये गौतमगोत्रीय थे। वत्स की संतति वत्स शय्यंभव आदि थे। इसी प्रकार शिवभूति आदि कौत्सगोत्रीय थे। कल्प सूत्र के अनुसार शिवभूति आदि कौत्स गोत्र के थे। षडुलूक आदि कौशिकगोत्रीय व मण्डू के पुत्र मांडव्य थे। वशिष्ठ की संतान वाशिष्ठ, षष्ठ गणधर व आर्य सुहस्ती आदि थे।

तथा ये ते कास्यपास्ते सप्तविधा:, एके कास्य-शब्दव्यपदेश्यत्वेन कास्यपा एवान्ये तु कास्यपगोत्र-विशेषभूत-सण्डिलादिपुरुषापत्यरूपा: साण्डिल्यादयो-ऽवगन्तव्या:।

जो काश्यप हैं, वे सात प्रकार के हैं। एक काश्यप शब्द का कथन करने पर काश्यप ही है। दूसरे काश्यपगोत्र में विशेष रूप से संडिल आदि के पुत्र सांडिल्य आदि जानने चाहिए।

सू. 38. सत्त मूलणया....एवंभूते।

(टी.) अयं च मूलगोत्र-प्रतिगोत्रविभागो नयविशेषमताद्भवतीति नयविभागमाह—सत्त मूलेत्यादि, मूलभूता नया मूलनया:, ते च सप्त, उत्तरनया हि सप्त शतानि, यदाह—

यह मूलगोत्र और प्रतिगोत्र का विभाग नय विशेष से होता है, अत: नय के प्रकारों को कहते हैं—'सत्त मूलणया' इत्यादि। मूलभूत नय मूलनय है, वे सात हैं। उत्तर-नय सात सौ हैं। जैसे कहा है—

एक्केक्को य सत्तविधो सत्त णयसता हवंति एमेते।

अण्णो वि य आदेसो पंचसता होंति तु णयाणं।।

(आवनि. 542, विभा. 2735)

नैगम आदि सातों नयों में से प्रत्येक नय के सौ-सौ भेद हैं। इस प्रकार सातों नयों के कुल मिलाकर सात सौ भेद हो जाते हैं। अन्य परंपरा के अनुसार तीनों शब्द नयों को एक मान लेने पर मूल नय के पांच ही भेद होते हैं। उनके आधार पर नयों के पांच सौ भेद होते हैं।

तथा—

जावइया वयणपहा तावइया चेव हुंति नयवाया।

जावइया नयवाया तावइया चेव परसमय।।

(सम्मति. 3/47)

जितने वचन के प्रकार हैं, उतने ही नयवाद हैं। जितने नय के प्रकार हैं उतने ही परमत हैं।

तत्रानन्तधर्माध्यासिते वस्तुन्येकधर्म्मसमर्थनप्रवणो बोधविशेषो नय इति, तत्र णेगमे त्ति नैकैर्मानैर्महासत्ता-सामान्यविशेष-विशेषज्ञानैर्मिमीते मिनोति वा नैकम:, आह च—

अनंत धर्म युक्त वस्तु के एक धर्म का समर्थन करनेवाला बोधविशेष नय है। नैगम नय—'किसी एक प्रमाण से सामान्य-विशेषात्मक महासत्ता का ज्ञान नहीं होता वह सामान्य-विशेष अथवा विशेष ज्ञान से जानी जाती है (जो इन ज्ञानों से जानता है) वह नैकम है। कहा भी है—

णेगाइं माणाइं सामण्णोभयविसेसणाणाइं।

जं तेहि मिणति तो णेगमो णथो णेगमाणो त्ति।।

(विभा. 2657)

जो वस्तु को सामान्य, विशेष और उभय—इन ज्ञानों से जानता है, वह नैगम नय है। नैगम नय एक प्रकार का नहीं होता, वह अनेक प्रकार का होता है।

निगमेषु वा अर्थबोधेषु कुशलो भवो वा नैगम:, अथवा नैके गमा: पन्थानो यस्य स नैकगम:, आह च—

जो निगम में अथवा अर्थबोध में कुशल होता है, वह नैगम कहलाता है। अथवा जिसमें एक गम—रास्ता न हो (अर्थात् अनेक हो) वह नैकगम है। कहा भी है—

लोगत्थणिबोधा वा णिगमा तेसु कुसलो भवो वाऽयं।

अधवा जं णेगगमो णेगपधो णेगमो तेण।।

(विभा. 2658)

अथवा निगम का अर्थ है लोकार्थ निबोध अर्थात् लोक में विद्यमान जीव आदि पदार्थों का अनेक प्रकार से किया जानेवाला ज्ञान। जो उन निगम आदि में कुशल होता है, वह नैगम कहलाता है अथवा जो अनेक मार्गों से ज्ञान कराता है, वह नैगम नय है।

तत्रायं सर्वत्र सदित्येवमनुगताकारावबोधहेतुभूतां महासत्तामिच्छति, अनुवृत्तव्यावृत्तावबोधहेतुभूतं च सामान्यविशेषं द्रव्यत्वादि, व्यावृत्तावबोधहेतुभूतं च नित्यद्रव्यवृत्तिमन्त्यं विशेषमिति। आह—इत्थं तर्ह्ययं नैगम: सम्यग्दृष्टिरेवास्तु सामान्यविशेषाभ्युपगमपरत्वात् साधुवदिति, नैतदेवम्, सामान्यविशेषवस्तूनामत्यन्त-भेदाभ्युपगमपरत्वात्तस्येति, आह च भाष्यकार:—

यह सर्वत्र सत् है, ऐसे अनुगत आकार के अवबोध की हेतुभूत महासत्ता का अभीप्सु है। क्योंकि सामान्य और विशेष द्रव्यत्व आदि की अनुवृत्ति और व्यावृत्ति के बोध के हेतुभूत हैं। नित्यद्रव्य में अन्तिम विशेष व्यावृत्ति बोध का हेतु बनता है। यहां परवादी कहता है—यह नैगम नय सामान्य और विशेष (द्रव्य और पर्याय) दोनों को स्वीकार करता है, अत: वह सम्यग् दृष्टि है जैसे साधु। आचार्य कहते हैं—यह ऐसे नहीं है। नैगम नय सामान्य और विशेष वस्तुओं को परस्पर अत्यंत भिन्न मानता है। जैसा कि भाष्यकार ने कहा है—

जं सामण्णविसेसे परोप्परं वत्थुणो य सो भिण्णे।

मण्णति अच्चंतमतो मिच्छादिट्ठी कणादो व्व।।

नैगम नय सामान्य और विशेष को परस्पर अत्यंत भिन्न तथा आधारभूत वस्तु से भी अत्यंत भिन्न मानता है, अत: वह मिथ्यादृष्टि है जैसे कणाद।

दोहि वि णएहि सत्थं णीत मुलूएण तध वि मिच्छत्तं।

जं सविसयप्पधाणत्तणेण अण्णोण्णणिरवेक्खा।।

(विभा. 2665,66)

वैशेषिकों द्वारा प्रज्ञप्त शास्त्र में द्रव्यार्थिक एवं पर्यायार्थिक दोनों नयों को स्वीकृत किया गया है, फिर भी वे मिथ्या हैं क्योंकि उनके मत में अपने-अपने विषय की प्रधानता है। फलस्वरूप द्रव्यार्थिक और पर्यायार्थिक दोनों नय परस्पर निरपेक्ष हैं। जैनमत में दोनों को परस्पर सापेक्ष माना गया है।

तथा सङ्ग्रहणं भेदानां सङ्गृह्णाति वा भेदान् सङ्गृह्यन्ते वा भेदा येन स सङ्ग्रह:, उक्तं च—

समस्त भेदों का संग्रहण करना संग्रह नय है। अथवा जो सब वस्तुओं का संग्रहण करता है अथवा जिसके द्वारा भेदों का संग्रहण किया जाता है वह संग्रह नय है। कहा भी है—

संग्रहण संगिण्हति संगिज्झंते व तेण जं भेता। तो संगहो त्ति

(विभा. 2674)

समस्त भेदों का संग्रहण अथवा जो संग्रहण करता है अथवा जिसके द्वारा सारे भेदों का संग्रहण किया जाता है वह संग्रह नय है।

एतदुक्तं भवति—सामान्यप्रतिपादनपर: खल्वयं सदित्युक्ते सामान्यमेव प्रतिपद्यते न विशेषम्, तथा च मन्यते—विशेषा: सामान्यतोऽर्थान्तरभूता: स्युरनर्थान्तर-भूता वा?, यद्यर्थान्तरभूता न सन्ति ते, सामान्याद-र्थान्तरत्वात्, खपुष्पवत्, अथानर्थान्तरभूता: सामान्यमात्रं ते, तदव्यतिरिक्तत्वात्, तत्स्वरूपवदिति, आह च—

ऐसा कहने पर सामान्य प्रतिपादनपरक 'सत्' का कथन करने पर सामान्य का ही प्रतिपादन होता है न कि विशेष का। यहां एक प्रश्‍न है कि जो विशेष है वे सामान्य से अर्थान्तरभूत हैं या अनर्थान्तर हैं? यदि वे अर्थान्तर हैं तो सामान्य से अर्थान्तर होने से अर्थान्तर है तो आकाशपुष्प की भांति उनका (अस्तित्व ही) नहीं है। और यदि वे अनर्थान्तरभूत (अभिन्न ही) हैं तो वे सामान्य मात्र ही हैं, जैसे उसका स्वरूप। कहा भी है—

सदिति भणितम्मि जम्हा सव्वत्थाणुप्पवत्तते बुद्धी।

तो सव्वं तम्मत्तं णत्थि तदत्थंतरं किंचि।।

कुंभो भावाणण्णो जइ तो भावो अधऽण्णधाऽभावो।

एवं पडादयो वि हु भावा णण्ण त्ति तम्मत्तं।।

(विभा. 2678,79)

सत् यह कहने पर बुद्धि सर्वत्र (तीन लोकों में विद्यमान सभी वस्तुओं में) अनुप्रवृत्त होती है। अत: जो कुछ भी है वह सब सत् (मात्र) है। उससे भिन्न कुछ नहीं है। यदि घट को भाव सत्ता से अनन्य मानें तो वह सत्ता रूप ही सिद्ध होगा। यदि उसे सत्ता से भिन्न माने तो वह अभाव रूप से असत् हो जाएगा। इसी प्रकार पट आदि पदार्थ भी सत्ता से अभिन्न होते हैं। अत: जो कुछ भी है वह सब तन्मात्र सत्तामात्र है।

तथा व्यवहरणं व्यवहरतीति वा व्यवह्रियते वा अपलप्यते सामान्यमनेन विशेषान् वाऽऽश्रित्य व्यवहारपरो व्यवहार:, आह च—

व्यवहरण—जो व्यवहार है अथवा जिससे सामान्य का व्यवहरण—निराकरण किया जाता है अथवा जो विशेषों की अपेक्षा व्यवहारपरक होता है, वह व्यवहार नय कहलाता है। कहा भी है—

ववहरणं ववहरते स तेण ववहीरते व सामण्णं।

ववहारपरो य जतो विसेसतो तेण ववहारो।।

(विभा. 2683)

व्यवहरण का अर्थ है व्यवहार। जो व्यवहार भेद करता है वह व्यवहारनय है। अथवा जिसके द्वारा सामान्य का व्यवहरण—निराकरण किया जाता है वह व्यवहार नय है। अथवा जो विशेष रूप से व्यवहारपरक है वह व्यवहारनय है।

अयं हि विशेषप्रतिपादनपर: सदित्युक्ते विशेषानेव घटादीन् प्रतिपद्यते, तेषामेव व्यवहारहेतुत्वात्, न तदतिरिक्तं सामान्यम्, तस्य व्यवहारापेतत्वात्, तथा च सामान्यं विशेषेभ्यो भिन्नमभिन्नं वा स्यात्?, यदि भिन्नं विशेषव्यतिरेकेणोपलभ्येत, न चोपलभ्यते, अथाभिन्नं विशेषमात्रं तत्, तदव्यतिरिक्तत्वात्, तत्स्वरूपवदिति, आह च—

यह व्यवहार नय विशेष प्रतिपादनपरक है। 'सद्' ऐसा कहने पर घट आदि विशेषों को ही प्रतिपादित करता है। क्योंकि विशेष ही व्यवहार के हेतु हैं। (व्यवहार नय की दृष्टि से) विशेषों से भिन्न सामान्य नहीं है क्योंकि उसका व्यवहार देखा नहीं जाता। तथा यहां प्रश्‍न है कि जो सामान्य है वह विशेषों से भिन्न है अथवा अभिन्न? यदि वह भिन्न है तो विशेषरहित उपलब्ध होना चाहिए, किन्तु विशेषों से रहित सामान्य उपलब्ध ही नहीं है। यदि वह सामान्य विशेष से अभिन्न है, तब वह विशेष मात्र ही है क्योंकि उसके स्वरूप की भांति उससे अभिन्न है। कहा भी है—

उवलंभव्ववहाराभावातो णिव्विसेसभावातो।

तं णत्थि खपुप्फं पिव संति विसेसा सपच्चक्खं।।

(विभा. 2685)

व्यवहार नय के मत से विशेषों से भिन्न सामान्य की न उपलब्धि होती है और न ही उसका व्यवहार देखा जाता है। अत: सामान्य का अस्तित्व ही नहीं है जैसे ख पुष्प। विशेषों का अस्तित्व है क्योंकि वे हमारे प्रत्यक्ष अनुभव में आते हैं, जैसे घट आदि।

तथा लोकसंव्यवहारपरो व्यवहार:, तथाहि—असौ पञ्चवर्णेऽपि भ्रमरादिवस्तुनि बहुतरत्वात् कृष्णत्वमेव मन्यते, आह च—

तथा व्यवहारनय लोकव्यवहारपरक होता है। जैसे—भ्रमर आदि पांच वर्ण वाले होने पर भी कृष्ण वर्ण बहुतर होने से कृष्ण ही माने जाते हैं। कहा भी है—

बहुतरओ त्ति य तं चिय गमेइ संते वि सेसए मुयइ।

संववहारपरतया ववहारो लोगमिच्छंतो।।

(विभा. 2692)

जनपद द्वारा ग्राह्य अर्थ बहुतरक अर्थात् अधिक स्पष्ट होता है। व्यवहार नय यह मानकर उसे स्वीकार करता है। शेष विद्यमान अर्थों को वह छोड़ भी देता है क्योंकि वह व्यवहार नय लोकव्यवहारपरक होता है।

तथा ॠजु वक्रविपर्ययादभिमुखं श्रुतं ज्ञानं यस्यासौ ॠजुश्रुत:, ॠजु वा वतर्र्मानमतीतानागतवक्र-परित्यागाद्वस्तु सूत्रयति गमयतीति ॠजुसूत्र:, उक्तं च—

ॠजु—सरल श्रुतज्ञान जिसे है वह ॠजुश्रुत है। अथवा ॠजु का अर्थ है जो वर्तमान को अतीत और अनागत की वक्रता के परित्याग से, सरलता से सूत्रित करता है वह ॠजुसूत्र है। कहा भी है—

उज्जुं रिजु सुतं णाणमुज्जुसुतमस्स सोऽयमुज्जुसुतो।

सुत्तयति वा जमुज्जुं वत्थुं तेणुज्जुसुत्तो त्ति।।

(विभा. 2693)

उज्जु पद का संस्कृत रूप है ॠजु अर्थात् सरल। श्रुत अर्थात् ज्ञान। जिसका ज्ञान सरल है वह ॠजुश्रुत कहलाता है। ॠजु अर्थात् वर्तमान। जो वस्तु के वर्तमान रूप को सरलतापूर्वक सूत्रित—प्रतिपादित करता है वह ॠजुसूत्र है।

अयं हि वर्तमानं निजकं लिङ्ग-वचन-नामादिभिन्नमप्येकं वस्तु प्रतिपद्यते, शेषमवस्तित्वति, तथाहि—अतीतमेष्यद्वा न भाव:, विनष्टानुत्पन्नत्वाददृश्यत्वात्, खपुष्पवत्, तथा परकीयमप्यवस्तु, निष्फलत्वात्, खकुसुमवत्, तस्माद्वर्तमानं स्वं वस्तु, तच्च न लिङ्गादिभिन्नमपि स्वरूपमुज्झति, लिङ्गभिन्नं तटस्तटी तटमिति, वचनभिन्नमापो जलम्, नामादिभिन्नं नाम-स्थापना-द्रव्य-भावभिन्नम्, आह च—

यह ॠजुसूत्र नय लिंग, वचन, नाम आदि से भिन्न होने पर भी वस्तु की वर्तमान एवं आत्मीय (पर्याय) को ही वस्तु (सत्) रूप में ग्रहण करता है। शेष को अवस्तु मानता है। जैसे—अतीत और अनागत वास्तविक नहीं है क्योंकि अतीत विनष्ट हो गया है और भविष्य अनुत्पन्न है। अत: वे आकाशकुसुम की भांति अदृश्य हैं। जो परकीय है वह भी वस्तु नहीं होती क्योंकि वह निष्फल है, जैसे खपुष्प। इसलिए वर्तमानवर्ती स्ववस्तु है, वह लिंग आदि से भिन्न होने पर भी अपना स्वरूप नहीं छोड़ती है। लिंग भिन्न अर्थात् तट शब्द का तीनों लिंगों में निर्वचन यथा—तट:, तटी, तटम्। वचन भिन्न अर्थात् एकवचन-बहुवचन आदि जैसे—आप (पानी) और जल। नाम आदि भिन्न का तात्पर्य है—नाम, स्थापना, द्रव्य और भाव से भिन्न। कहा भी है—

तम्हा णिययं संपतकालीणं लिंगवयणभिण्णं पि।

णामातिभेतविहितं पडिवज्जति वत्थुमुज्जुसुतो।।

(विभा. 2697)

वर्तमानकालीन और आत्मीय पर्याय को ही सत् रूप में ग्रहण करता है। वह नाम, स्थापना आदि से भिन्न होने पर भी उसे एक वस्तु के रूप में स्वीकार करता है।

तथा शपनं शपति वा असौ शप्यते वा तेन वस्त्विति शब्द:, तस्यार्थपरिग्रहादभेदोपचारान्नयोऽपि शब्द एव, यथा कृतकत्वादिलक्षणहेत्वर्थप्रतिपादकं पदं हेतुरेवोच्यत इति, आह च—

आह्वान अथवा जो वस्तु का आह्वान करता है अथवा जिससे वस्तु का आह्वान किया जाता है, वह शब्द है। इसके द्वारा अर्थ का ग्रहण होता है अत: अभेदोपचार से नय को भी शब्द कहा जाता है। जैसे कृतकत्व आदि लक्षण हेतु के अर्थ का प्रतिपादक पद हेतु ही कहा जाता है। कहा भी है—

सपणं सवति स तेणं व्व सप्पते वत्थु जं ततो सद्दो।

तस्सत्थपरिग्गहतो णयो वि सद्दो त्ति हेतु व्व।।

(विभा. 2698)

शब्द का अर्थ है आह्वान। जो वस्तु का आह्वान करता है वह शब्द है। अथवा जिसके द्वारा वस्तु का आह्वान किया जाता है वह शब्द है। शब्द के द्वारा अभिधेय अर्थ का ग्रहण होता है। अत: उपचार से नय को भी शब्द कहा जाता है जैसे—हेतु।1

अयं च नाम-स्थापना-द्रव्यकुम्भा न सन्त्येवेति मन्यते, तत्कार्याकरणात्, खपुष्पवत्, न च भिन्नलिङ्ग-वचनमेकम्, लिङ्ग-वचनभेदादेव, स्त्री-पुरुषवत् कुटा वृक्ष इत्यादिवत्, अतो घट: कुट: कुम्भ इति स्वपर्यायध्वनिवाच्यमेकमेवेति, आह च—

यह शब्द नय नाम कुंभ, स्थापना कुंभ और द्रव्य कुंभ होते ही नहीं—ऐसा मानता है क्योंकि उससे कार्य—प्रयोजन सिद्ध नहीं होते यथा— आकाशकुसुम। लिंग और वचन का भेद होने से भिन्न लिंग और भिन्न वचन एक नहीं हैं। लिंग यथा—स्त्री, पुरुष, कुट, वृक्ष आदि। अत: स्वपर्यायध्वनि वाच्य घट, कुट, कुंभ, एक ही हैं। कहा भी है—

तं चिय रिजुसुत्तमतं पच्चुप्पण्णं विसेसिततरं सो।

इच्छति भावघडं च्चिय जं न उ नामातयो तिण्णि।।

(विभा. 2699)

शब्द नय ॠजुसूत्र नय द्वारा अभीष्ट वर्तमानकालीन वस्तु को विशेषिततर—विशिष्ट रूप में ग्रहण करता है क्योंकि वह भाव घट को ही घट रूप में स्वीकार करता है। नामघट, स्थापनाघट और द्रव्यघट को घट रूप में स्वीकार नहीं करता है।

तथा नानार्थेषु नानासंज्ञासमभिरोहणात् समभिरूढ:, उक्तं च—

तथा विविध अर्थों में नाना संज्ञा का समभिरोहण करने से समभिरूढ़ नय है। कहा भी है—

जं जं सण्णं भासति तं तं चिय समभिरोहते जम्हा।

सण्णंतरत्थविमुहो ततो णयो समभिरूढो त्ति।।

(विभा. 2707)

व्यक्ति जिस-जिस संज्ञा का कथन करता है, समभिरूढ़ नय उस-उस संज्ञा का ही अभिरोहण करता है—उसे अभिमुखतापूर्वक ग्रहण करता है तथा संज्ञांतर के विमुख रहता है। अत: समभिरूढ़ नय का यह अन्वर्थ नाम रखा गया है।

अयं हि मन्यते—घट-कुटादय: शब्दा भिन्नप्रवृत्ति-निमित्तत्वाद्भिन्नार्थगोचरा:, घट-पटादिशब्दवत्, तथा च घटनात् घटो विशिष्टचेष्टावानर्थो घट इति, तथा कुट कौटिल्ये (पा. धा. 1367), कुटनात् कुट:, कौटिल्ययोगात् कुट इति घटोऽन्य: कुटोऽप्यन्य एवेति 6। तथा यथा शब्दार्थ एवं पदार्थो भूत: सन्नित्यर्थोऽन्यथाभूतोऽसन्नितिप्रतिपत्तिपर एवंभूतो नय:, आह च—

समभिरूढ़ नय मानता है कि घट, कुट आदि शब्द भिन्न-भिन्न प्रवृत्ति के निमित्त होने से भिन्न-भिन्न अर्थ गोचर हैं, जैसे घट और पट शब्द। घटन से घट बनता है जो विशिष्ट चेष्टावान है (जलाहरण रूप चेष्टावान) वह घट है। तथा कुट कौटिल्ये; के अनुसार कुटन से कुट बनता है। क्योंकि वह वक्र होता है। अत: घट भिन्न है और कुट भी भिन्न ही है। एवंभूत नय में 'एवं' यथा शब्द के अर्थ का तथा 'भूत्' पद सत् पर्याय का प्रतिपादनकर्ता है। और जो अयथा है वह असत् है। इस प्रकार का प्रतिपादन एवंभूत नय का है। कहा भी है—

एवं जधसद्दत्थो संतो भूतो तदण्णधाभूतो।

तेणेवंभूयतणयो सद्दत्थपरो विसेसेणं।।

(विभा. 2722)

एवंभूत नय में 'एवं' यथा शब्द के अर्थ में तथा 'भूत' सत् का पर्यायवाचक है। एवंभूत नय के अनुसार शब्द जिस अर्थ का वाचक है उसी अर्थ में है तो वह वस्तु सत् है अन्यथा वह सत् नहीं है। इस प्रकार एवंभूत नय विशेष रूप से शब्दार्थपरक है।

अयं हि योषिन्मस्तकव्यवस्थितं चेष्टावन्तमेवार्थं घटशब्दवाच्यं मन्यते, न स्थानभरणादि-क्रियान्तरापन्नमिति, भवन्ति चात्र श्‍लोका:—

यह नय तो तरुणी के मस्तक पर अवस्थित जलाहरण की चेष्टायुक्त घट शब्द की वाच्यता को स्वीकार करता है, न कि स्थान रोकने आदि क्रियान्तर को प्राप्त घट। यहां श्‍लोक इस प्रकार है—

शुद्धं द्रव्यं समाश्रित्य सङ्ग्रहस्तदशुद्धित:।

नैगम-व्यवहारौ स्त: शेषा: पर्यायमाश्रिता:।।

• तीन नय द्रव्यार्थिक हैं—संग्रह नय शुद्ध द्रव्य की अपेक्षा (अभेद प्रधान) है। नैगम और व्यवहार अशुद्ध द्रव्याश्रित है। शेष चारों नय पर्यायाश्रित है।

अन्यदेव हि सामान्यमभिन्नज्ञानकारणम्।

विशेषोऽप्यन्य एवेति मन्यते नैगमो नय:।।

• नैगम नय सामान्य विशेषों से भिन्न ही अभिन्न ज्ञानकारण है और विशेष भी सामान्य से भिन्न होता है, ऐसा नैगम नय का कथन है।

सद्रूपतानतिक्रान्तस्वस्वभावमिदं जगत्।

सत्तारूपतया सर्वं सङ्गृह्णन् सङ्ग्रहो मत:।।

• संग्रह नय—सबको सत्ता रूप में संग्रहित करता है। उसके अनुसार यह जगत सद्रूपता का अतिक्रमण किए बिना अपने स्वभाव में स्थित है।

व्यवहारस्तु तामेव प्रतिवस्तु व्यवस्थिताम्।

तथैव दृश्यमानत्वाद् व्यवहारयति देहिन:।।

• व्यवहार नय—सद् रूप में सम्मत को जो वस्तु के रूप में व्यवस्थापित करता है। उस रूप में दृश्यमान होने से प्राणी वैसे ही व्यवहार करता है।

तत्रर्जुसूत्रनीति: स्यात् शुद्धपर्यायसंस्थिता।

नश्‍वरस्यैव भावस्य भावात् स्थितिवियोगत:।।

अतीता-ऽनागता-ऽऽकार-कालसंस्पर्शवर्जितम्।

वर्तमानतया सर्वमृजुसूत्रेण सूत्र्यते।।

• ॠजुसूत्र नय शुद्ध पर्यायाश्रित है। क्योंकि नश्‍वर पदार्थ का पर्याय से स्थिति वियोग होता है।

• ॠजुसूत्र नय—अतीत और अनागत के आकार और काल के संस्पर्श से वर्जित वस्तु का वर्तमानतया प्रतिपादन करता है।

विरोधिलिङ्ग-सङ्ख्यादिभेदाद्भिन्नस्वभावताम्।

तस्यैव मन्यमानोऽयं शब्द: प्रत्यवतिष्ठते।।

तथाविधस्य तस्यापि वस्तुन: क्षणवृत्तिन:।

ब्रूते समभिरूढस्तु संज्ञाभेदेन भिन्नताम्।।

• शब्द नय—भिन्न-भिन्न लिंग, संख्या आदि भेद से भिन्न स्वभाव (अर्थ) को स्वीकार करता है।

• समभिरूढ़—भिन्न-भिन्न लिंग और संख्या आदि वाली उस वर्तमानवर्ती वस्तु की समभिरूढ़ नय संज्ञा भेद से भिन्नता का कथन करता है।

एकस्यापि ध्वनेर्वाच्यं सदा तन्नोपपद्यते।

क्रियाभेदेन भिन्नत्वादेवंभूतोऽभिमन्यते।।

•एवंभूत—एक ध्वनि से वाच्य होने पर भी क्रिया भेद से भिन्न होने से वह सदैव उस रूप में प्राप्त नहीं होता। ऐसा एवंभूत नय स्वीकार करता है।

सू. 39-48. सत्तसरा....सरमंडलं।।78।।

(टी.) अथ कथं सप्त नयशतान्यसङ्ख्या वा नया: सप्तसु नयेष्वन्तर्भवन्तीति?, उच्यते, यथा वक्तृविशेषादसङ्ख्येया अपि स्वरा: सप्तसु स्वरेष्विति स्वराणामेव स्वरूपप्रतिपादनाय सत्त सरेत्यादि स्वरप्रकरणमाह, सुगमं चेदम्, नवरं स्वरणानि स्वरा: शब्दविशेषा: सज्जेत्यादिश्‍लोका:, षड्भ्यो जात: षड्ज:, उक्तं हि—

सात नय अथवा सौ नयों का भी सात नयों में कैसे अन्तर्भाव हो जाता है? समाधान— जैसे—वक्ता विशेष से असंख्येय स्वरों का भी सात स्वरों में अन्तर्भाव हो जाता है। अत: स्वरों का ही स्वरूप प्रतिपादित करने के लिए 'सत्त सरा' इत्यादि स्वर प्रकरण कहते हैं। यह सुगम है। तथापि स्वरण—शब्द विशेष स्वर है। षड्ज आदि सतरह गाथाएं हैं। छह स्थानों से उत्पन्न होनेवाला षड्ज स्वर है। कहा भी है—

नासां कण्ठमुरस्तालु जिह्वां दन्तांश्‍च संश्रित:।

षड्भि: सञ्जायते यस्मात्तस्मात् षड्ज इति स्मृत:।।

( )

1. षड्ज—नासिका, कंठ, छाती, तालु, जिह्वा और दंत—इन छह स्थानों से उत्पन्न होनेवाले स्वर को षड्ज कहा जाता है।

तथा ॠषभो वृषभस्तद्वद् यो वर्त्तते स ॠषभ इति, आह च—

ॠषभ का अर्थ है वृषभ, उसकी भांति जो होता है वह ॠषभ स्वर है। कहा भी है—

वायु: समुत्थितो नाभे: कण्ठशीर्षसमाहत:।

नर्द्दत्यृषभवत् यस्मात् तस्मादृषभ उच्यते।।

( )

2. ॠषभ—नाभि से उठा हुआ वायु कंठ और शिर से आहत हो ॠषभ की भांति गर्जन करता है, उसे ॠषभ कहा जाता है।

तथा गन्धो विद्यते यत्र स गन्धार:, स एव गान्धार:, गन्धवाहविशेष: इत्यर्थ:, अभाणि हि—

जिसमें गंध होती है वह गंधार है। वही गांधार है—गंध का वहन करनेवाला। कहा भी है—

वायु: समुत्थितो नाभे: कण्ठशीर्षसमाहत:।

नानागन्धावह: पुण्यो गान्धारस्तेन हेतुना।।

( )

3. गांधार—नाभि से उठा हुआ वायु कंठ और शिर से आहत हो व्यक्त होता है। इसमें एक विशेष प्रकार की गंध होती है अत: इसे गांधार कहा जाता है।

तथा मध्ये कायस्य भवो मध्यम:, यदवाचि—

4. मध्यम—शरीर के मध्य में होनेवाला मध्यम है, जैसे कहा है—

वायु: समुत्थितो नाभेरुरोहृदि समाहत:।

नाभिं प्राप्तो महानादो मध्यमत्वं समश्‍नुते।।

( )

मध्यम—नाभि से उठा हुआ वायु कंठ और सिर से आहत हो फिर नाभि में जाता है। यह शरीर के मध्यभाग में उत्पन्न होता है, अत: इसे मध्यम स्वर कहा जाता है।

तथा पञ्चानां षड्जादिस्वराणां निर्द्देशक्रममाश्रित्य पूरण: पञ्चम:, अथवा पञ्चसु नाभ्यादिस्थानेषु मातीति पञ्चम: स्वर:, यदभ्यधायि—

5. पंचम—षड्ज आदि पांचों स्वरों के निर्देश क्रम की अपेक्षा जो पूरण है वह पंचम स्वर है अथवा जो नाभि आदि पांच स्थानों से उत्पन्न होता है वह पंचम स्वर है, जैसे कहा है—

वायु: समुत्थितो नाभेरुरोहृत्कण्ठशिरोहत:।

पञ्चस्थानोत्थितस्यास्य पञ्चमत्वं विधीयते।।

( )

नाभि से उठा हुआ वायु वक्ष, हृदय, कंठ और शिर से आहत हो व्यक्त होता है। यह पांच स्थानों से उत्पन्न होता है, इसलिए इसे पंचम स्वर कहा जाता है।

तथा अभिसन्धयते अनुसन्धयति शेषस्वरानिति निरुक्तिवशाद् धैवत:, यदुक्तम्—

6. धैवत—जो शेष (सभी) स्वरों का अनुसंधान करता है, निरुक्ति से वह धैवत स्वर है, जैसे कहा है—

अभिसन्धयते यस्मादेतान् पूर्वोत्थितान् स्वरान्।

तस्मादस्य स्वरस्यापि धैवतत्वं विधीयते।।

( )

यह पूर्वोत्थित स्वरों का अनुसंधान करता है, अत: इसे धैवत कहा जाता है।

पाठान्तरेण रेवतश्‍चैवेति।

तथा निषीदन्ति स्वरा यस्मिन् स निषाद:, यतोऽभिहितम्—

पाठान्तर से रेवत स्वर भी कहा है। 7. निषाद—जिसमें सब स्वर निषन्न हो जाते हैं, वह निषाद है, क्योंकि कहा भी है—

निषीदन्ति स्वरा यस्मान्निषादस्तेन हेतुना।

सर्वांश्‍चाभिभवत्येष यदादित्योऽस्य दैवतम्।।

( )

इसमें सब स्वर निषण्ण होते हैं—सब इससे अभिभूत होते हैं इसलिए इसे निषाद कहा जाता है। इसका देवता आदित्य है।

तदेवं स्वरा: सप्त वियाहिय त्ति व्याख्याता:। ननु कार्यं हि कारणायत्तम्, जिह्वा च स्वरस्य कारणम्, सा चासङ्ख्येयरूपा तत: कथं स्वराणां सङ्ख्यातत्वमिति, उच्यते, असङ्ख्याता अपि विशेषत: स्वरा: सामान्यत: सर्वेऽपि सप्तस्वन्तर्भवन्ति, अथवा स्थूरस्वरान् गीतं वाश्रित्य सप्त उक्ता:, आह च—

इस प्रकार स्वर सात व्याख्यायित हैं। प्रश्‍न—कार्य कारणाश्रित होता है। जिह्वा स्वर का कारण है। वह असंख्येयरूपा है, फिर स्वरों की संख्यातता कैसे कही गई? समाधान—विशेष रूप से स्वर असंख्यात होने पर भी सामान्यतया सभी स्वर सात स्वरों में अंतर्भूत हो जाते हैं। अथवा बादर (मनुष्य) स्वरों अथवा गीत की अपेक्षा सात स्वर कहे हैं, कहा भी हैं—

कज्जं करणायत्तं जीहा य सरस्स ता असंखेज्जा।

सरसंखमसंखेज्जा करणस्सासंखयत्ताओ।।

सत्त य सुत्तनिबद्धा कह न विरोहो? ततो गुरू आह।

सत्तणुवाई सव्वे बायरगहणं च गेयं वा।।

( )

कार्य कारणायत्त होता है। जिह्वा स्वर का कारण है और वह असंख्येय है। स्वर संख्येय हैं फिर सात स्वरों में निबद्ध होने से विरोध क्यों नहीं है? गुरु कहते हैं—सब स्वरों की इन सातों में अनुवृत्ति हो जाती है। अथवा स्थूल स्वर या गेय की अपेक्षा ये सात हैं। (सूक्ष्म इससे अधिक हो सकते हैं।)

स्वरान्नामतोऽभिधाय कारणतस्तन्निरूपणायोपक्रमते— एएसि णमित्यादि, तत्र नाभिसमुत्थ: स्वरोऽविकारी आभोगेन अनाभोगेन वा यं प्रदेशं प्राप्य विशेषमासादयति तत् स्वरस्योपकारकमिति स्वरस्थानमुच्यते। सज्जमित्यादिश्‍लोकद्वयम्, ब्रूयादिति सर्वत्र क्रिया, षड्जं तु प्रथमस्वरमेव, अग्रभूता जिह्वा अग्रजिह्वा जिह्वाग्रमित्यर्थ:, तया, यद्यपि षड्जभणने स्थानान्तराण्यपि व्याप्रियन्ते अग्रजिह्वा वा स्वरान्तरेषु व्याप्रियते तथापि सा तत्र बहुतरव्यापारवतीति कृत्वा तया तमेव ब्रूयादित्यभिहितम्, उरो वक्षस्तेन ॠषभस्वरम्, कंठुग्गएणं ति कण्ठश्‍चासावुग्रकश्‍च उत्कट: कण्ठोग्रकस्तेन कण्ठस्य वोग्रत्वं यत्तेन कण्ठोग्रत्वेन कण्ठाद्वा यदुद्गतम् उद्गति: स्वरोद्गमलक्षणा क्रिया तेन कण्ठोद्गतेन गान्धारम्, जिह्वाया मध्यो भागो मध्यजिह्वा, तया मध्यमम्; तथा दन्ताश्‍च ओष्ठौ च दन्तोष्ठं तेन धैवतं रेवतं वेति।

स्वरों का नामत: कथन करके कारणत: उनका निरूपण करने के लिए आरंभ करते हैं—'एएसि णं' इत्यादि। स्वर का उपकारक (विशेषता प्रदान करनेवाला) स्थान स्वर स्थान कहा जाता है। नाभि से उत्पन्न अविकारी स्वर आभोग से अथवा अनाभोग से जिस स्थान को प्राप्त कर विशेषता को प्राप्त करता है वह उस स्वर का उपकारक स्वरस्थान कहा जाता है। यहां भी 'सज्ज' आदि दो श्‍लोक हैं। ब्रूयात् क्रिया सर्वत्र होगी। षड्ज प्रथम स्वर ही है। जिह्वा का अग्रभाग अग्रजिह्वा है। उससे (जिह्वाग्र) से षड्ज स्वर निकलता है। यद्यपि षड्ज के उच्चारण में (उत्पत्ति में) अन्य स्थान भी व्यापृत होते हैं और जिह्वाग्र भी दूसरे स्वरों की उत्पत्ति में व्यापृत होता है तथापि षड्ज में जिह्वाग्र प्रधान रूप से व्यापृत होने से उसे उसी स्वर का स्थान कहा जाए, ऐसा कहा गया है। ॠषभ स्वर उर—वक्ष से उत्पन्न होता है। कंठुग्गएणं—कंठोग्रक:1 कंठ की उग्रता से अथवा कंठ से उत्पन्न जो स्वर है अथवा जिसका उद्गम कंठ से होता है वह गांधार स्वर है। जिह्वा का मध्य भाग मध्य जिह्वा है। उससे उद्भूत मध्यम स्वर है। दांत और औष्ठ दंतोष्ठ है। धैवत का स्वरस्थान दंतोष्ठ है। धैवत अथवा रेवत समान है।

जीवनिस्सिय त्ति जीवाश्रिता: जीवेभ्यो वा नि:सृता निर्गता:। सज्जमित्यादिश्‍लोक:, नदति रौति, गवेलग त्ति गावश्‍च एलकाश्‍च ऊरणका गवेलका:, अथवा गवेलका ऊरणका एव इति। अह कुसुम इत्यादिरूपकं गाथाधिभानम्—

जीव के आश्रित अथवा जीव से नि:श्रित—निर्गत जीव नि:श्रित है। यहां भी दो श्‍लोक हैं। नदति—(रौति) बोलता है। गवेलक अर्थात् गाय और एलक (भेड़) गवेलक है अथवा गवेलक का अर्थ उरणक—भेड़ ही है। यहां कुसुम इत्यादि गाथा हैं।

विषमाक्षरपादं वा पादैरसमं दशधर्मवत्।

तन्त्रेऽस्मिन् यदसिद्धं गाथेति तत् पण्डितैर्ज्ञेया।।

( )

विषम अक्षर या चरणों वाला अथवा दश धर्म की भांति विषम श्‍लोक जो छंद शास्त्र में असिद्ध है, पंडितों द्वारा उसे 'गाथा' जाना गया है।

इति वचनात्।

अथेति विशेषार्थ:, विशेषार्थता चैवम्—यथा गवेलका अविशेषेण मध्यमं स्वरं नदन्ति न तथा कोकिला: पञ्चमम्, अपि तु कुसुमसम्भवे काल इति। कुसुमानां बाहुल्यतो वनस्पतिषु सम्भवो यस्मिन् स तथा तत्र, मधावित्यर्थ:।

अजीवनिस्सिय त्ति तथैव, नवरं जीवप्रयोगादेत इति। सज्जमित्यादि श्‍लोक:, मृदङ्गो मर्दल:, गोमुखी काहला यतस्तस्या मुखे गोशृङ्गमन्यद्वा क्रियत इति, चउ इत्यादिश्‍लोक:, चतुर्भिश्‍चरणै: प्रतिष्ठानं भुवि यस्या: सा तथा, गोधाचर्मणा अवनद्धेति गोधिका वाद्यविशेषो दर्द्दरिकेति यत्पर्याय:, आडम्बर:, पटह:, सप्तममिति निषादम्।

इस वचन से यहां अथ विशेष अर्थ में है। इसकी विशेषार्थता इस प्रकार है—गवेलक सामान्य रूप से मध्यम स्वर में बोलता है, वैसे कोयल नहीं बोलती। कोयल बसंत में ही पंचम स्वर में बोलती है। जिस समय वनस्पतियों में फूलों की बहुलता होती है अर्थात् मधु ॠतु में। उसी प्रकार अजीव निश्रित है तथापि वह जीव के प्रयोग से है। यहां भी श्‍लोक है। मृदंग—एक प्रकार का ढोल, गोमुखी—नरसिंघा (बड़ा ढोल) क्योंकि वह मुख भाग में उलटे गोशृंग की भांति आगे पतला व क्रमश: चौड़ा होता है। चउ इत्यादि श्‍लोक है। चार चरणों से जो भूमि पर प्रतिष्ठित होती है उस गोधिका दर्द्दरक नामक वाद्य विशेष से (पंचम स्वर निकलता है)। सप्तमस्वर निषाद है।

एएसि णमित्यादि, सत्त त्ति स्वरभेदात् सप्त स्वरलक्षणानि यथास्वं फलं प्रति प्रापणाव्यभिचारीणि स्वरस्वरूपाणि भवन्ति, तान्येव फलत आह—सज्जेणेत्यादि श्‍लोका: सप्त, षड्जेन लभते वृत्तिम्, अयमर्थ:—षड्जस्येदं लक्षणं स्वरूपमस्ति येन वृत्तिं जीवनं लभते षड्जस्वरयुक्त: प्राणी, एतच्च मनुष्यापेक्षया लक्ष्यते, मनुष्यलक्षणत्वादस्येति, कृतं च न विनश्यति तस्येति शेष:, निष्फलारम्भो न भवतीत्यर्थ:, गावो मित्राणि च पुत्राश्‍च भवन्तीति शेष:। एसज्जं ति ऐश्‍वर्यं गन्धारे गीतयुक्तिज्ञा: वर्यवृत्तय: प्रधानजीविका: कलाभिरधिका: कवय: काव्यकारिण: प्राज्ञा: सद्बोधा:, ये च उक्तेभ्यो गीतयुक्तिज्ञादिभ्योऽन्ये शास्त्रपारगा: धनुर्वेदादिपारगामिनस्ते भवन्तीति।

'एएसिं'—इन सात स्वरों के स्वफल प्राप्ति में अव्यभिचारी सात स्वर स्वरूप (लक्षण) होते हैं। उन्हें फलत: कहा है—सज्ज आदि श्‍लोक। षड्ज स्वर वाले व्यक्ति आजीविका प्राप्त करते हैं। इसका यह अर्थ है—यह षड्ज स्वर का लक्षण है कि षड्ज स्वर युक्त प्राणी आजीविका प्राप्त करते हैं। यह मनुष्यों की अपेक्षा से है क्योंकि यह मनुष्य लक्षण है। उसका किया हुआ नष्ट नहीं होता अर्थात् उसकी शुरुआत निष्फल नहीं होती। उसके गाएं, मित्र और पुत्र होते हैं। गान्धार स्वर वाले के (गान में) ऐश्‍वर्य होता है। वे गाने में कुशल, श्रेष्ठ जीविका वाले कवि, प्राज्ञ तथा शास्त्रों के पारगामी होते हैं। ये उपर्युक्त गीतकुशल आदि के अतिरिक्त शास्त्रों के पारगामी अर्थात् धनुर्वेद आदि शास्त्रों के पारगामी होते हैं।

शकुनेन श्येनलक्षणेन चरन्ति पापर्द्धिं कुर्वन्ति शकुनान् वा घ्‍नन्ति शाकुनिका:, वागुरा मृगबन्धनम्, तया चरन्तीति वागुरिका:, शूकरेण शुकरवधार्थं चरन्तीति शूकरान् वा घ्‍नन्तीति शौकरिका:, मौष्टिका मल्ला इति। एतेषामित्यादि, तत्र व्याख्यानगाथा—

शाकुनिक—चिड़ीमार। जो बाज (आदि) लक्षणों से आचरण करता है, पाप खजाना भरता है अथवा पक्षियों को मारता है। वागुरिक—हरिणों को पकड़नेवाला। शौकरिक—शुकर का वध करनेवाला और मौष्टिक—मल्ल अथवा ठग हैं। इन सबके (धैवत या निषाद स्वर होता है) इसकी व्याख्या गाथाएं इस प्रकार है—

सज्जाइ तिहा गामो स समूहो मुच्छणाण विण्णेओ।

ता सत्त एक्कमेक्के तो सत्त सराण इगवीसा।।

अन्नअन्नसरविसेसे उप्पायंतस्स मुच्छणा भणिया।

कत्ता व मुच्छिओ इव कुणई मुच्छं व सो व त्ति।।

( )

षड्ज आदि तीन ग्राम (षड्ज ग्राम, मध्यमग्राम और गांधारग्राम) और इन तीनों की सात-सात मूर्च्छनाएं हैं। इस प्रकार कुल इक्कीस मूर्च्छनाएं हैं। अन्योन्य स्वर विशेष के मूर्च्छना कही गई है। जो कर्त्ता को मूर्च्छित की भांति बेहोश कर देती है अथवा प्रभावित करती है, वह मूर्च्छना है।

कर्त्ता वा मूर्च्छित इव करोति, मूर्च्छन्निव वा स कर्त्तेत्यर्थ:, इह च मङ्गीप्रभृतीनामेकविंशतिमूर्च्छनानां स्वरविशेषा: पूर्वगते स्वरप्राभृते भणिता:, अधुना तु तद्विनिर्गतेभ्यो भरत-वैशाखिलादिशास्त्रेभ्यो विज्ञेया इति।

अथवा जो कर्त्ता को मूर्च्छित जैसे कर देती है अथवा वह कर्त्ता मूर्च्छित जैसा हो जाता है। 'मंगी' आदि इक्कीस प्रकार मूर्च्छनाओं के (विशेष) स्वरों की विशद व्याख्या 'पूर्वगत' के स्वरप्राभृत में हुई है। इस समय वे पूर्वगत के आधार पर निर्मित भरतनाट्यम्, वैशाखिल आदि ग्रंथों से जाननी चाहिए।

सत्तस्सरा कओ गाहा, इह चत्वार: प्रश्‍ना:, तत्र कुत इति स्थानात्, का योनिरिति का जाति:, तथा कति समया येषु ते कतिसमया: उच्छ्वासा: किंपरिमाणकाला इत्यर्थ:, तथाऽऽकारा: आकृतय: स्वरूपाणीत्यर्थ: सत्त सरा गाहा प्रश्‍ननिर्वचनार्था स्पष्टा नवरं रुदितं योनि: जाति: समानरूपतया यस्य तद् रुदितयोनिकम्, पादसमया उच्छ्वासा यावद्भि: समयै:, पादो वृत्तस्य नीयते तावत्समया उच्छ्वासा गीते भवन्तीत्यर्थ:। आकारानाह—आइ गाहा, आदौ प्राथम्ये मृदु कोमलमादिमृदु गीतमिति गम्यते, आरभमाणा:, इह समुदितत्रयापेक्षं बहुवचनमन्यथा एक एव आकारो द्वयमन्यद् वक्ष्यमाणलक्षणमिति, तथा समुद्वहन्तश्‍च महत्तां गीतध्वनेरिति गम्यते, मध्यकारे मध्यभागे, तथा अवसाने च क्षपयन्तो गीतध्वनिं मन्द्रीकुर्वन्तस्त्रयो गीतस्याकारा भवन्ति, आदि-मध्या-ऽवसानेषु गीतध्वनि: मृदु-तार-मन्द्रस्वभाव: क्रमेण भवतीति भाव:।

सात स्वर कहां से उत्पन्न होते हैं। गाथाएं—उसमें चार प्रश्‍न है—कुत: कहां से (किस स्थान से) योनि—उसका उत्पत्ति स्थान क्या है? कतिसमया उच्छ्वास—उसका उच्छ्वास (परिमाण) काल कितना है? तथा उनका आकार क्या है? सात स्वर गाथा प्रश्‍ननिर्वचनार्थक है। यह स्पष्ट है। समान रूप से जिसकी जाति रुदित है वह रुदित योनिक है अर्थात् रुदन गेय की योनि है। जितने समय में किसी छन्द का एक चरण गाया जाता है, उतना उसका उच्छ्वास काल होता है। उसके आकार गाथा में कहे गए हैं, जो इस प्रकार है—गीत आदि में मृदु होता है, अत: आदि मृदु है। 'आरभमाणा' में बहुवचन समुदित तीनों की अपेक्षा से है, अन्यथा आकार तो एक ही है। मध्य भाग में वह तीव्र होता है। अवसान में गीत की ध्वनि मंद करते हुए गीत के तीन आकार होते हैं अर्थात् आदि मध्य और अंत में गीत ध्वनि क्रमश: मृदु, उच्च और मंद होती है।

किञ्चान्यत्—छ द्दोसे दारगाहा, षट् दोषा वर्जनीया:, तानाह—

भीयं गाहा, भीतं त्रस्तमानसम् 1, द्रुतं त्वरितम् 2, सहस्सं ति ह्रस्वस्वरं लघुशब्दमित्यर्थ:, पाठान्तरेण उप्पित्थं श्‍वासयुक्तम् 3, उत्तालम् उत् प्राबल्यार्थे इत्यतितालमस्थानतालं वा, तालस्तु कंशिकादि शब्दविशेष इति 4, काकस्वरं श्‍लक्ष्णाश्रव्यस्वरम्, अनुनासं च सानुनासिकं नासिकाकृतस्वरमित्यर्थ:, किमित्याह—गायन् गानप्रवृत्तस्त्वं हे गायन! मा गासी:, किमिति?, यत एते गेयस्य षट् दोषा इति।

छह दोष द्वार गाथा—गीत के छह दोष वर्जनीय हैं। उन्हें कहते हैं—

1. भीत—त्रस्त होकर गाना।

2. द्रुत—शीघ्रता से गाना।

3. रहस्स (ह्रस्व)—शब्दों को लघु बनाकर गाना।

4. उत्ताल—ताल से आगे बढ़कर या ताल के अनुरूप न गाना। कंसिका आदि का शब्द विशेष ताल है।

5. काकस्वर—मृदु अश्रव्य स्वर से गाना। काकस्वर का अर्थ कौए की भांति कर्णकटु स्वर से गाना है।

6. अनुनास—नासिका से गाना (सानुनासिक स्वर)। हे गानप्रवृत्त! (गायक!) इन्हें मत गाना। ये गीत के छह दोष हैं।

अष्टौ गुणानाह—पुन्नं गाहा, पूर्णं स्वरकलाभि: 1, रक्तं गेयरागेणानुरक्तस्य 2, अलङ्कृतमन्यान्यस्वर-विशेषाणां स्फुटशुभानां करणात् 3, व्यक्तमक्षरस्वर-स्फुटकरणत्वात् 4, अविघुट्ठं विक्रोशनमिव यन्न विस्वरम् 5, मधुरं मधुरस्वरं कोकिलारुतवत् 6, समं ताल-वंशस्वरादिसमनुगतम् 7, सुकुमारं ललितं ललतीव यत् स्वरघोलनाप्रकारेण शब्दस्पर्शनेन श्रोत्रेन्द्रियस्य सुखोत्पादनाद्वेति 8, एभिरष्टाभिर्गुणैर्युक्तं गेयं भवति, अन्यथा विडम्बना।

आठ गुणों को कहते हैं—पूर्ण स्वर आदि गाथा।

1. पूर्ण—स्वर के आरोह-अवरोह आदि से पूर्ण।

2. रक्त—गाए जाने वाले राग से परिष्कृत।

3. अलंकृत—अन्य-अन्य विभिन्न स्वरों से सुशोभित।

4. व्यक्त—स्पष्ट स्वरवाला।

5. अविघृष्ट—जो विक्रोशन (चिल्लाने) की भांति विस्वर न हो अर्थात् नियत स्वरयुक्त हो।

6. मधुर—कोयल के शब्द की भांति मधुर स्वरवाला।

7. सम—ताल, वंश आदि के स्वर का अनुगमन करनेवाला।

8. सुकुमार—ललित व कोमल लययुक्त, जो ललित स्वरों को घोलने से श्रोत्रेन्द्रिय को सुख प्रदान करता है।

इन आठ गुणों से युक्त गेय होता है अन्यथा विडम्बना होती है।

किञ्चान्यत्—उर गाहा, उर:-कण्ठ-शिर:सु प्रशस्तं विशुद्धम्, अयमर्थ: यद्युरसि स्वरो विशालस्तत उरोविशुद्धम्, कण्ठे यदि स्वरो वर्त्तितोऽस्फुटितश्‍च तत: कण्ठविशुद्धम्, शिरसि प्राप्तो यदि नानुनासिकस्तत: शिरोविशुद्धम्, अथवा उर:-कण्ठ-शिर:सु श्‍लेष्मणा अव्याकुलेषु विशुद्धेषु प्रशस्तेषु यत्तत्तथेति, चकारो गेयगुणान्तरसमुच्चये, गीयते उच्चार्यते गेयमिति सम्बध्यते, किंविशिष्टमित्याह—

गीत के अन्य गुण भी 'उर' गाथा में दिए गए हैं, जो उर, कंठ, सिर आदि में प्रशस्त हों। इस गाथा का यह अर्थ है—

1. उरोविशुद्ध—जो स्वर वक्ष में विशाल हो।

2. कण्ठविशुद्ध—जो स्वर कंठ में नहीं फटता हो।

3. शिरोविशुद्ध—जो स्वर सिर में उत्पन्न होकर भी अनुनासिक न हो।

अथवा श्‍लेष्म से अव्याकुल, विशुद्ध एवं प्रशस्त वक्ष, कंठ और सिर में जो उत्पन्न होता है वह क्रमश: उर, कंठ और सिर विशुद्ध गीत है। यहां चकार गेय और गुणान्तर के समुच्चय में है। गीयते अर्थात् गाया जाता है, जिसका गेय के रूप में उच्चारण किया जाता है। उसकी विशेषता क्या है, उसे कहते हैं—

मृदुकं मधुरस्वरं रिभितं यत्राक्षरेषु घोलनया संचरन् स्वरो रङ्गतीव, घोलनाबहुलमित्यर्थ:, पदबद्धं गेयपदैर्निबद्धमिति, पदत्रयस्य कर्म्मधारय:, समतालपडुक्खेवं ति समशब्द: प्रत्येकं सम्बध्यते, तेन समास्ताला हस्तताला उपचारात् तद्रवो यस्मिंस्तत् समतालं तथा सम: प्रत्युत्क्षेप: प्रतिक्षेपो वा मुरज-कंशिकाद्यातोद्यानां यो ध्वनिस्तल्लक्षण: नृत्यत्पदक्षेपलक्षणो वा यस्मिंस्तत्समप्रत्युत्क्षेपं समप्रतिक्षेपं वेति। तथा सत्तसरसीभरं ति सप्त स्वरा: सीभरं ति अक्षरादिभि: समा यत्र तत् सप्तस्वरसीभरम्, ते चामी—

4. मृदु—मधुर स्वर।

5. रिभित—घोलना—बहुल आलाप से जो मानो नाचता हुआ हो।

6. पदबद्ध—गेय पदों से निबद्ध रचना। यहां तीनों में कर्मधारय समास है।

7. समतालपदोत्क्षेप—सम शब्द जो सबको समन्वित कर संबंधित करे। जिसमें ताल, हाथ की ताल हो— उपचार से वह शब्द जिसमें वह समताल हो। अथवा जिसमें मुरज—मृदंग, कंशिका आदि वाद्य यंत्रों की ध्वनि से नर्तक का पाद-निक्षेप सब समान हो, वह समताल पदोत्क्षेप है। अथवा जिसमें प्रत्युत्क्षेप और प्रतिक्षेप सम हो।

8. सप्तस्वरसीभर—जहां सातों स्वर अक्षर आदि से सम हो। वे सात सम स्वर इस प्रकार हैं—

अक्खरसमं पयसमं तालसमं लयसमं गहसमं च।

नीससिऊससियसमं संचारसमं सरा सत्त।।

(अनुयोग. सू. 260 (10)

1. अक्षर सम, 2. पद सम 3. ताल सम, 4. लय सम, 5. ग्रह सम, 6. नि:श्‍वास-उच्छ्वास सम और 7. संचार सम।

इयं च गाथा स्वरप्रकरणोपान्ते तंतिसम-मित्यादिरधीतापि इहाऽक्षरसममित्यादि: व्याख्यायते, अनुयोगद्वारटीकायामेवमेव दर्शनादिति, तत्र दीर्घे अक्षरे दीर्घ: स्वर: क्रियते ह्रस्वे ह्रस्व: प्लुते प्लुत: सानुनासिके सानुनासिक: तदक्षरसमम्, तथा यद् गेयपदं नामिकादिकमन्यतरबन्धेन बद्धं यत्र स्वरे अनुपाति भवति तत्तत्रैव यत्र गीते गीयते तत् पदसममिति, यत् परस्पराहतहस्ततालस्वरानुवर्त्ति भवति तत्तालसमम्, शृङ्गदार्वाद्यन्यतरमयेनाङ्गुलिकोशकेनाहतायास्तन्त्र्या: स्वरप्रकारो लयस्तमनुसरतो गातुर्यद् गेयं तल्लयसमम्, प्रथमतो वंश-तन्त्र्यादिभिर्य: स्वरो गृहीतस्तत्समं गीयमानं ग्रहसमम्, नि:श्‍वसितोच्छ्वसितमानमनतिक्रामतो यद् गेयं तन्नि:श्‍वसितोच्छ्वसितसमम्, तैरेव वंश-तन्त्र्यादिभि-र्यदङ्गुलिसञ्चारसमं गीयते तत् सञ्चारसमम्, गेयं च सप्त स्वरास्तदात्मकमित्यर्थ:।

इस गाथा का स्वर प्रकरण के अन्त में 'तंत्रीसम' इत्यादि वर्णन किया है तथापि यहां 'अक्षर सम' इत्यादि की व्याख्या करते हैं क्योंकि अनुयोगद्वार की टीका में ऐसे ही दिया है। जहां दीर्घ अक्षर में स्वर दीर्घ होता है। ह्रस्व अक्षर में वह ह्रस्व होता है। प्लुत अक्षर में स्वर प्लुत तथा सानुनासिक में सानुनासिक होता है। वह अक्षरसम है। पदसम—जो गेय पद जिस स्वर के अनुकूल निर्मित हो (निबद्ध हो) उसी के अनुरूप गाया जाता गीत पदसम है। तालसम—जो परस्पर आहत हस्त, ताल, स्वर (आदि) का अनुवर्ती हो वह तालसम गीत है। लय सम—वीणा आदि को आहत करने से (अंगुली, तार आदि) जो लय उत्पन्न होती है, उसके अनुसार गाया जाने वाला गीत लयसम है। ग्रहसम—प्रथमत: बंशी, वीणा आदि के द्वारा जो स्वर ग्रहीत किया जाए, उसी के अनुसार गाया जानेवाला गीत ग्रहसम है। नि:श्‍वसितोच्छ्वसितसम—श्‍वास लेने व छोड़ने के क्रम का अतिक्रमण न करते हुए जो गीत गाया जाए, वह। संचारसम—वंशिका, तंत्री आदि के साथ जो गाया जाता है वह संचारसम है। इस प्रकार गीत सात स्वरात्मक है।

यो गेये सूत्रबन्ध: स एवमष्टगुण एव कार्य इत्याह— निद्दोसं सिलोगो, तत्र निर्द्दोषम् अलियमुवघायजणयं (आवनि. 881-884, बृभा. 278-281) इत्यादिद्वात्रिंशत्सूत्रदोषरहितम् 1, सारवद् अर्थेन युक्तम् 2, हेतुयुक्तम् अर्थगमककारणयुक्तम् 3, अलङ्कृतं काव्यालङ्कारयुक्तम् 4, उपनीतम् उपसंहारयुक्तम् 5, सोपचारम् अनिष्ठुराविरुद्धालज्जनीयाभिधानं सोत्प्रासं वा 6, मितं पद-पादा-ऽक्षरै:, नापरिमितमित्यर्थ: 7, मधुरम् त्रिधा शब्दा-ऽर्था-ऽभिधानत: 8, गेयं भवतीति शेष:।

जो गीत में सूत्रबंध है, वह इस प्रकार अष्ट गुण ही करणीय हैं। यहां निर्दोष आदि श्‍लोक है—

1. निर्दोष—अलीक उपघातकर्ता होता है इत्यादि के अनुसार (गेयपद) बत्तीस सूत्र दोष रहित होता है।

2. सारवत्—अर्थयुक्त होता है। 2. हेतुयुक्त—अर्थ के गमक कारण (हेतु) युक्त होता है। 4. अलंकृत—काव्य के अलंकारों से युक्त होता है। 5. उपनीत— उपसंहारयुक्त होता है। 6. सोपचार—कोमल, अविरुद्ध और अलज्जनीय का प्रतिपादन करनेवाला अथवा उत्प्रास (अट्टहास) सहित। 7. मित—पद और उसके अक्षरों से परिमित होता है। 8. मधुर—शब्द, अर्थ और प्रतिपादन की दृष्टि से मधुर। इस प्रकार गेय आठ गुणयुक्त होता है।

तिन्नि य वित्ताइं ति यदुक्तं तद्व्याख्या—समं सिलोगो, तत्र समं पादैरक्षरैश्‍च, तत्र पादैश्‍चतुर्भिरक्षरैस्तु गुरुलघुभि:, अर्द्धसमं त्वेकतरसमम्, विषमं तु सर्वत्र पादाक्षरापेक्षयेत्यर्थ:,

वृत्त तीन प्रकार का होता है—जो कहा गया है, उसकी व्याख्या—'समं' श्‍लोक से है—1. सम—चरण और अक्षरों से सम होना—चार चरण हो और उनमें गुरु-लघु अक्षर समान हो। अर्द्ध सम—जिसमें चरण या अक्षरों में कोई एक सम हो। विषम—जिसमें सब चरण और अक्षर विषम हो।

अन्ये तु व्याचक्षते—समं यत्र चतुर्ष्वपि पादेषु समान्यक्षराणि, अर्द्धसमं यत्र प्रथम-तृतीययोर्द्वितीय-चतुर्थयोश्‍च समत्वम्, तथा सर्वत्र सर्वपादेषु विषमं च विषमाक्षरं यद् यस्माद् वृत्तं भवति ततस्त्रीणि वृत्तप्रजातानि पद्यप्रकारा:, अत एवं चतुर्थं नोपलभ्यत इति।

इसकी अन्य व्याख्या भी मिलती है, यथा—

1. सम—जिसमें चारों ही चरणों में अक्षर समान हो।

2. अर्द्धसम—जिसमें प्रथम और तृतीय तथा द्वितीय और चतुर्थ में समानता हो।

3. विषम—जिसमें सब चरणों में अक्षर विषम हो।

वृत्त (पद्य) के ये तीन प्रकार हैं। चतुर्थ भेद नहीं होता है।

दोन्नि य भणिईओ त्ति, अस्य व्याख्या—सक्कया सिलोगो, भणिति: भाषा आहिया आख्याता स्वरमण्डले षड्जादिस्वरसमूहे, शेषं कण्ठ्यम्। कीदृशी स्त्री कीदृशं गायतीति प्रश्‍नमाह—केसी गाहा, केसि त्ति कीदृशी खरं ति खरस्थानं रूक्षं प्रसिद्धं चतुरं दक्षं विलम्बं परिमन्थरं द्रुतं शीघ्रमिति। विस्सरं पुण केरिसि त्ति गाथाधिकमिति। उत्तरमाह—सामा गाहा कण्ठ्या, पिंगल त्ति कपिला।

भणितियां दो हैं, यहां 'सक्कत्ता' श्‍लोक में इसकी व्याख्या की गई है। स्वरमंडल की दो भाषाएं व्याख्यात हैं। शेष स्पष्ट है। कौन-सी स्त्री कैसा (गीत) गाती है, यह प्रश्‍न करते हुए 'केसी' गाथा में कहा है—केसि अर्थात् कौन सी (स्त्री) खर अर्थात् परुष और रूक्ष (गीत गाती है।) चतुर—दक्ष, विलम्ब—अति मंथर गति से, द्रुत—शीघ्र। विस्वर गीत कौन गाती है? इनका उत्तर 'सामा' गाथा में दिया गया है, जो कि स्पष्ट है। पिंगल का अर्थ कपिला—भूरे रंग की।

तंति गाहा, तन्त्रीसमं वीणादितन्त्रीशब्देन तुल्यं मिलितं च, शेष प्राग्वत्, नवरं पादो वृत्तपाद:, तन्त्रीसममित्यादिषु गेयं सम्बन्धनीयम्, तथा गेयस्य स्वरानर्थान्तरत्वादुक्तं संचारसमा सरा सत्त त्ति, अन्यथा सञ्चारसममिति वाच्यं स्यात्, तंतिसमा तालसमेत्यादि वेति।

तंत्री गाथा:—तंत्री सम—वीणा आदि वाद्यों के स्वर से तुल्य और मिलता हुआ। शेष पूर्ववत् है। पाद का अर्थ है छंद अथवा वृत्त का चरण। तंत्रीसम आदि से गेय संयोजनीय है। गेय के स्वरों को अर्थान्तर होने से कहा गया। 'संचारसमा' बहुवचन सात स्वरों के कारण है। अन्यथा संचारसम कहना चाहिए था। अथवा तंत्री समा, ताल समा आदि।

अयं च स्वरमण्डलसङ्क्षेपार्थ:—सत्त सरा सिलोगो, तता तन्त्री तानो भण्यते, तत्र षड्जादि: स्वर: प्रत्येकं सप्तभिस्तानैर्गीयत इत्येवमेकोनपञ्चाशत् ताना: सप्ततन्त्रीकायां वीणायां भवन्तीति, एवमेकतन्त्रीकायां त्रितन्त्रीकायां च, कण्ठेनापि गीयमाना एकोनपञ्चाशदेवेति।

स्वरमंडल का संक्षेप में स्वरूप इस प्रकार है—सप्त स्वर श्‍लोक यहां मननीय है। तंत्री का विस्तार तान है। तान—स्वर-विस्तार—एक प्रकार की भाषाजनक राग। षड्ज आदि प्रत्येक स्वर सात तानों से गाए जाते हैं अत: सातों के सात-सात भेद होने से (7×7=49) सप्ततंत्री वीणा में उनपचास तान होते हैं। इसी प्रकार एक तंत्रीका और त्रितंत्रीका में भी उनपचास तान होते हैं। कंठ से गाए जाने वाले में भी उनपचास भेद ही हैं।

सू. 49. सत्तविधे....लगंडसाई।

(सू.) अनन्तरं गानतो लौकिक: कायक्लेश उक्तोऽधुना लोकोत्तरं तमेवाह—सत्तविहेत्यादि, प्राय: प्रागेव व्याख्यातमिदं तथापि किञ्चिल्लिख्यते, कायस्य शरीरस्य क्लेश: खेद: पीडा कायक्लेशो बाह्यतपोविशेष:, स्थानायतिक: स्थानातिग: स्थानातिदो वा कायोत्सर्गकारी, इह च धर्मधर्मिणोरभेदादेवमुपन्यास:, अन्यथा कायक्लेशस्य प्रक्रान्तत्वात् स एव वाच्य: स्यात्, न तद्वान्, इह तु तद्वान्निर्द्दिष्ट इति, एवं सर्वत्र, उत्कुटुकासनिक: प्रतीत:, तथा प्रतिमास्थायी भिक्षुप्रतिमाकारी, वीरासनिको य: सिंहासननिविष्ट इवाऽऽस्ते, नैषद्यिक: समपद-पुतादिनिषद्योपवेशी, दण्डायतिक: प्रसारितदेह:, लगण्डशायी भूम्यलग्‍नपृष्ठ:।

अनंतर सूत्र में गान से लौकिक कायाक्लेश कहा गया। अब उसी का लोकोत्तर (स्वरूप) कहते हैं— 'सत्तविधे' इत्यादि। यह प्राय: पूर्व में1 व्याख्यात है, तथापि यहां कुछ उल्लेख कर रहे हैं। शरीर का क्लेश—खेद कायक्लेश है, यह बाह्य तप विशेष है। स्थानायतिक का अर्थ है कायोत्सर्ग में स्थिर होना। यहां धर्म और धर्मी में अभेद से ऐसा कहा गया है अथवा कायक्लेश हेतु होने से वह ही वाच्य होता है न कि कायोत्सर्ग करनेवाला। किन्तु यहां कायोत्सर्ग करनेवाला निर्दिष्ट है। इसी प्रकार सर्वत्र है। उत्कुटुकासनिक प्रतीत ही है। भिक्षु प्रतिमाधारी प्रतिमास्थायी है। जो सिंहासन पर बैठे हुए की भांति हो, वह वीरासनिक है। समपादपुता आदि बैठनेवाले आसन में स्थित नैषद्यिक है। (दंड की भांति) देह को प्रसारित करनेवाला दण्डातिक है। जिसकी पीठ भूमि को न छूए वह लगण्डशायी है।2

सू. 50-60. जंबुद्दीवे....भाणितव्वाणि।

(सू.) इदं च कायक्लेशरूपं तपो मनुष्यलोक एवास्तीति तत्प्रतिपादनपरं जंबुद्दीवेत्यादि प्रकरणम्, गतार्थं चैतत्।

यह कायक्लेश रूप तप मनुष्य लोक में ही होता है, अत: मनुष्यलोक के प्रतिपादनपरक 'जंबूद्दीवे' आदि प्रकरण है, जो कि पूर्व निर्दिष्ट है।

सू. 61-70. जंबुद्दीवे.....वइसुहता।

(सू.) मनुष्यक्षेत्राधिकारात्तद्गतकुलकर-कल्पवृक्ष-नीति-रत्‍न-दुष्षमादिलिङ्गसूत्राणि, पाठसिद्धानि चैतानि, नवरम् आगमिस्सेण होक्खइ त्ति आगमिष्यता कालेन हेतुना भविष्यतीत्यर्थ:, तथा विमलवाहने प्रथमकुलकरे सति सप्तविधा इति पूर्वं दशविधा अभूवन्, रुक्ख त्ति कल्पवृक्षा:, उवभोगत्ताए त्ति उपभोग्यतया हव्वं शीघ्रमागतवन्त:, भोजनादिसम्पादनेनोपभोगं तत्कालीन-मनुष्याणामागता इत्यर्थ:।

मनुष्य क्षेत्र के अधिकार से उसमें होनेवाले कुलकर, कल्पवृक्ष, नीति, रत्‍न, दुषमा काल आदि के चिह्नों के सूत्र हैं, ये पाठसिद्ध हैं। तथापि 'आगमिस्सेण होक्खति' का अर्थ है—आगामी काल में होंगे। विमलवाहन प्रथम कुलकर होने पर सात कुलकर होते हैं (वैसे पूर्व के तीन को परिगणित करने से दस कुलकर हुए।3 वृक्ष से यहां कल्पवृक्ष हैं। उवभोगत्ताए अर्थात् उपभोग के लिए। हव्वं1 का अर्थ शीघ्र है। इसका तात्पर्य है कि वे तत्कालीन मनुष्यों के भोजन आदि के रूप में उपभोग में आते थे।

मत्तंगया य गाहा, मत्तंगया इति मत्तं मदस्तस्य कारणत्वान्मद्यमिह मत्तशब्देनोच्यते, तस्याङ्गभूता: कारणभूता:, तदेव वाऽङ्गम् अवयवो येषां ते मत्ताङ्गका:, सुखपेयमद्यदायिन इत्यर्थ:, चकार: पूरणे, भिंग त्ति संज्ञाशब्दत्वाद् भृङ्गारादिविविधभाजनसम्पादका भृङ्गा:, चित्तंग त्ति चित्रस्य अनेकविधस्य माल्यस्य कारणत्वाच्चित्राङ्गा:, चित्तरस त्ति चित्रा विचित्रा रसा मधुरादयो मनोहारिणो येभ्य: सकाशात् सम्पद्यन्ते ते चित्ररसा:, मणियंग त्ति मणीनाम् आभरणभूतानामङ्गभूता: कारणभूता: मणयो वा अङ्गानि अवयवा येषां ते मण्यङ्गा:, भूषणसम्पादका इत्यर्थ:, अणियण त्ति अनग्‍नकारकत्वादनग्‍ना विशिष्टवस्त्रदायिन:, संज्ञाशब्दो वाऽयमिति, कप्परुक्ख त्ति उक्तव्यतिरिक्त-सामान्यकल्पितफलदायित्वेन कल्पना कल्पस्तत्प्रधाना वृक्षा: कल्पवृक्षा इति।

मतंगया' गाथा—मतंगया अर्थात् मदाङ्गका, मत्त—मद उसका कारण होने से यहां मद्य मत्त शब्द से कहा है। मद के अंगभूत (कारणभूत) अथवा उसके ही अंग—अवयव जिनके हैं वे मत्ताङ्गक हैं। ये वृक्ष सुखपेय मद्यदायी होते हैं। चकार पूर्ति के लिए है। भिंग—संज्ञा शब्द होने से शृंगार आदि विविध भाजन (पात्र) का संपादक भृंग है। चित्तंग—अनेक प्रकार की मालाओं का कारण होने से चित्रांग हैं। चित्तरस—मधुर आदि मनोहारी विविध रस जिससे प्राप्त होते हैं, वे चित्ररस (कल्पवृक्ष) हैं। मणियंग—आभूषण प्रायोग्य मणियों के कारणभूत अथवा मणियां जिनके अंग—अवयव हैं, वे मण्यंग—भूषण संपादक (कल्पवृक्ष) हैं। अणियण—नग्‍नता निवारक होने से विशिष्ट वस्त्र प्रदायक अनग्‍नक कल्पवृक्ष हैं। कल्पवृक्ष— कल्पना या जो उक्त प्रकार के सामान्य से अतिरिक्त यथाकल्पित फल देनेवाले प्रधानवृक्ष कल्पवृक्ष हैं।

दंडनीइ त्ति दण्डनं दण्ड: अपराधिनामनुशासनम्, तत्र तस्य वा स एव वा नीति: नयो दण्डनीति:, हक्कारे त्ति ह इत्यधिक्षेपार्थस्तस्य करणं हक्कार:, अयमर्थ:— प्रथमद्वितीयकुलकरकालेऽपराधिनो दण्डो हक्कारमात्रम्, तेनैवासौ हृतसर्वस्वमिवात्मानं मन्यमान: पुनरपराधस्थाने न प्रवर्त्तत इति तस्य दण्डनीतिता, एवं मा इत्यस्य निषेधार्थस्य करणम् अभिधानं माकार:, तृतीय-चतुर्थकुलकरकाले महत्यपराधे माकारो दण्ड: इतरत्र तु पूर्व एवेति।

दंडनीति—दंड देना, अपराधियों के लिए अनुशासन दंड है, वहां उसकी अथवा वही नीति—न्याय दंडनीति है। हकार अर्थात् अधिक्षेप के लिए 'हा' ऐसा करना हकार है। इसका यह तात्पर्य है—प्रथम एवं द्वितीय कुलकर के समय अपराधी को मात्र हकार दंड दिया जाता था। (हां! तूने यह किया?) इतने मात्र से वह सर्वस्व हरण किए हुए की भांति स्वयं को मानता हुआ पुन: अपराध नहीं करता था। यह उनकी दंडनीति थी। माकार—'मा' निषेध के अर्थ में है। निषेध करना 'मत करो' यह माकार दंडनीति है। तीसरे व चौथे कुलकर के समय बड़ा अपराध होने पर 'माकार' दंड था, अन्यथा पूर्ववर्ती 'हकार' नीति ही थी।

तथा धिगधिक्षेपार्थ एव, तस्य करणम् उच्चारणं धिक्कार:, पञ्चम-षष्ठ-सप्तमकुलकरकाले महापराधे धिक्कारो दण्डो जघन्य-मध्यमापराधयोस्तु क्रमेण हक्कारमाकाराविति, आह च—

धिक्कार—'धिक्' शब्द अधिक्षेप के लिए ही है। उसका उच्चारण धिक्कार है। पांचवें, छट्ठे व सातवें कुलकर के समय महान् अपराध होने पर धिक्कार दंड, जघन्य अपराध में हकार व मध्यम अपराध में माकार दंड प्रवर्तित थे। कहा भी है—

पढम-बीयाण पढमा तइय-चउत्थाण अभिनवा बीया।

पंचम-छट्ठस्स य सत्तमस्स तइया अभिणवा उ।।

(आवनि. 168)

प्रथम और द्वितीय कुलकरों के समय प्रथम 'हकार' नीति थी। तीसरे और चौथे कुलकर के समय दूसरी नई माकार नीति थी। पांचवें, छट्ठे और सातवें कुलकरों के समय तीसरी 'धिक्कार' नई नीति (प्रवर्तित हुई) अर्थात् पहले और दूसरे कुलकरों ने हाकार नीति दी जो तीसरे-चौथे कुलकरों के समय स्वल्प दंड में प्रवर्तित थी, किंतु बड़े अपराध में नई माकार नीति आई। पांचवें, छट्ठे व सातवें कुलकर के समय जघन्य व मध्यम में क्रमश: पूर्व की दोनों नीतियां व महापराध में नई धिक्कार नीति का प्रयोग होता था।

तथा परिभाषणं परिभाषा अपराधिनं प्रति कोपाविष्कारेण मा यासीरित्यभिधानम्, तथा मण्डलबन्धो मण्डलम् इङ्गितं क्षेत्रम्, तत्र बन्धो नास्मात् प्रदेशाद् गन्तव्यमित्येवं वचनलक्षणम्, पुरुषमण्डलपरिवारणलक्षणो वा, चारकम् गुप्तिगृहम्, छविच्छेदो हस्त-पाद-नासिकादिच्छेद:, इयमनन्तरा चतुर्विधा भरतकाले बभूव, चतसृणामन्त्यानामाद्यद्वयमृषभकाले अन्यत् तु भरतकाले इत्यन्ये, आह च—

परिभाषा परिभाषण है। अपराधी को क्रोधपूर्वक यह कहना कि जाना नहीं (यहीं बैठ जाओ) परिभाषणा है। मंडल बंध—नजरबंद करना। इंगित क्षेत्र मंडल है, वहां बंध—इस क्षेत्र से बाहर नहीं जाना, ऐसा कथन करना (आदेश देना) मंडलिबंध है। अथवा नजरबंद करना। चारक—कारागृह में बंद करना। छविच्छेद—हाथ, पैर, नाक आदि अवयवों का छेदन करना। ये चारों ही भरत चक्रवर्ती के समय प्रवर्तित हुईं। एक अभिमत यह है कि अंतिम चारों में प्रथम दो—परिभाषा और मंडलिबंध—भगवान ॠषभ के समय और शेष दोनों भरत के समय उत्पन्न हुईं। कहा भी है—

परिभासणा उ पढमा मंडलिबंधम्मि होइ बीया उ।

चारग-छविछेदादी भरहस्स चउव्विहा नीई।।

(आवभा. 3)

भरत की दंड व्यवस्था के चार अंग थे—

1. परिभाषणा—क्रोधपूर्ण शब्दों में अपराधी को यह कहना—यहीं बैठ जाओ। अथवा कुछ समय के लिए नजरबंद करना।

2. मंडलिबंध—नजरबंद करना—निर्धारित स्थान से बाहर नहीं जाने का आदेश देना।

3. चारक—बंधन का प्रयोग करना।

4. छविच्छेद—हाथ, पैर, नासिका आदि अवयवों का छेदन करना।

चक्करयणेत्यादि, रत्‍नं निगद्यते तत् जातौ जातौ यदुत्कृष्टम् ( ) इति वचनात् चक्रादिजातिषु यानि वीर्यत उत्कृष्टानि तानि चक्ररत्‍नादीनि मन्तव्यानि, तत्र चक्रादीनि सप्तैकेन्द्रियाणि पृथिवीपरिणामरूपाणि, तेषां च प्रमाणम्—

चक्रवर्ती के रत्‍न आदि—'जातौ जातौ यदुत्कृष्टं तद्रत्‍नमभिधीयते' के अनुसार जो अपने प्रकार की उत्कृष्ट वस्तु है वह रत्‍न है। चक्र आदि जातियों में जो शक्तित: उत्कृष्ट हैं वे चक्ररत्‍न आदि मानने चाहिए। इनमें पृथ्वीकाय की परिणति रूप चक्र आदि सात एकेन्द्रिय रत्‍न हैं। उनका प्रमाण इस प्रकार है—

चक्कं छत्तं दंडो तिन्नि वि एयाइं वामतुल्लाइं।

चम्मं दुहत्थदीहं बत्तीसं अंगुलाइं असी।।

चउरंगुलो मणी पुण तस्सद्धं चेव होइ वित्थिन्नो।

चउरंगुलप्पमाणा सुवन्नवरकागणी नेया।।

(बृहत्सं. 301,2)

चक्र, छत्र और दंड—ये तीनों व्याम-तुल्य हैं—तिरछे फैलाए हुए दोनों हाथों की अंगुलियों के अंतराल जितने बड़े हैं। चर्म दो हाथ लम्बा होता है। असि बतीस अंगुल का, मणि चार अंगुल लम्बा और दो अंगुल चौड़ा होता है तथा काकिणी की लम्बाई चार अंगुल होती है। (इन रत्‍नों का मान तत्-तत् चक्रवर्ती के अंगुलप्रमाण होता है।)

सेनापति: सैन्यनायक:, गृहपति: कोष्ठागारनियुक्त:, वर्द्धकी सूत्रधार:, पुरोहित: शान्तिकर्मकारीति, चतुर्दशाप्येतानि प्रत्येकं यक्षसहस्राधिष्ठितानीति।

सेनापति—सेनानायक, गृहपति—भंडार (अन्नभंडार) रक्षक, वर्द्धकी—बढई, पुरोहित—शांतिकर्म करनेवाला। ये चौदह ही रत्‍न एक-एक हजार यक्ष से अधिष्ठित होते हैं।

ओगाढं ति अवतीर्णाम् अवगाढां वा प्रकर्षप्राप्तामिति। अकाल: अवर्षा:। असाधव: असंयता:। गुरुषु माता-पितृ-धर्म्माचार्येषु मिच्छं मिथ्याभावं विनयभ्रंशमित्यर्थ: प्रतिपन्न: आश्रित:। मणोदुहय त्ति मनसो मनसा वा दु:खिता दु:खितत्वं दु:खकारित्वं वा द्रोहकत्वं वा, एवं वइदुहयेत्यपि व्याख्येयमिति। सम्मं ति सम्यग्भावं विनयमित्यर्थ:।

ओगाढ—अवस्थिति, अवगाढ अथवा प्रकर्षप्राप्त। अकाल—वर्षा का अभाव, असाधु—असंयती, गुरुषु— माता, पिता, धर्माचार्य के प्रति, मिच्छं—अविनयपूर्ण प्रतिपन्न—आश्रित। मणोदुहय—मन की अथवा मन से दु:ख अथवा दु:खकारिता, इसी प्रकार वचनदु:खिता आदि व्याख्येय है। सम्मं का अर्थ है—सम्यग् भाव, विनय।

सू. 71. सत्तविहा....देवीओ।

(टी.) एते च दुष्षमा-सुषमे संसारिणां दु:खाय सुखाय चेति संसारिप्ररूपणायाह—सत्तेत्यादि कण्ठ्यम्।

यह दुषमा-सुषमा संसारी जीवों के दु:ख और सुख के लिए होते हैं, अत: संसारी जीवों की प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—सत्त इत्यादि। ये स्पष्ट हैं।

सू. 72. सत्तविधे....आउं।

(सू.) संसारिणां च संसरणम् आयुर्भेदे सति भवतीति दर्शनायाह—सत्तेत्यादि, तत्र आउयभेदे त्ति आयुषो जीवितव्यस्य भेद: उपक्रम: आयुर्भेद:, स च सप्तविधनिमित्तप्रापितत्वात् सप्तविध एवेति। अज्झवसाण गाहा, अध्यवसानं राग-स्‍नेह-भयात्मकोऽध्यवसायो निमित्तं दण्ड-कश-शस्त्रादीति समाहारद्वन्द्व:, तत्र सति आयुर्भिद्यत इति सम्बन्ध:, तथा आहारे भोजनेऽधिके सति, तथा वेदना नयनादिपीडा, पराघातो गर्त्तपातादिसमुत्थ:, इहापि समाहारद्वन्द्व एव, तत्र सति, तथा स्पर्शे तथाविधभुजङ्गादिसम्बन्धिनि सति, तथा आणापाणु त्ति उच्छ्वास-नि:श्‍वासौ निरुद्धावाश्रित्येति, एवं च सप्तविधं यथा भवति तथा भिद्यते आयुरिति। अथवा अध्यवसानमायुरुपक्रमकारणमिति शेष:, एवं निमित्तमित्यादि यावदाणापाणु त्ति व्याख्येयम्, प्रथमैकवचनान्तत्वादध्यवसानादिपदानाम्, एवं सप्तविधत्वादायुर्भेदहेतूनां सप्तविधं यथा भवति तथा भिद्यते आयुरिति, अयं चायुर्भेद: सोपक्रमायुषामेव नेतरेषामिति।

संसारी जीवों का संसरण (भव-परिभ्रमण) आयुष्य-भेद के कारण होता है, इसे प्रकट करते हुए कहते हैं—सत्त इत्यादि। आयु भेद का तात्पर्य है— आयुष्य-जीवन का उपक्रम/भेद आयुर्भेद है। वह सात प्रकार के निमित्तों से प्राप्त होने से सप्तविध ही है। अध्यवसान गाथा— अध्यवसान—राग-द्वेष-भयात्मक अध्यवसाय। निमित्त— दण्ड—कश—शस्त्र आदि। यहां समाहार में द्वन्द्व समास है शस्त्र के होने पर आयु का नाश होता है, यह सम्बन्ध है। आहार—भोजन अधिक होने पर, वेदना—नयन आदि की पीड़ा, पराघात—गर्त आदि में गिरना। यहां भी समाहार में द्वन्द्व समास है। स्पर्श—सांप आदि का स्पर्श होने पर—काटने पर (आयुक्षय होता है) आणा-पाणु— उच्छ्वास-नि:श्‍वास निरुद्ध होने से। इन सात कारणों से आयुक्षय होती है। अथवा अध्यवसान—राग-भय आदि की तीव्रता आयुक्षय का कारण है। इसी प्रकार शेष (वाच्य) है। निमित्त—शस्त्र प्रयोग आदि से आन-अपान तक अध्यवसान आदि पद प्रथमा एक वचनान्त होने से इसी प्रकार व्याख्येय है। इस प्रकार आयु क्षय के सात हेतु होने से सात प्रकार से आयुष्य भेद होता है। यह आयुष्य-भेद सोपक्रम आयुष्यवालों के ही होता है, इतर निरुपक्रम आयुष्यवालों के नहीं।

आह—यद्येवं भिद्यते आयुस्तत: कृतनाशो-ऽकृताभ्यागमश्‍च स्यात्, कथम्?, संवत्सरशतमुप-निबद्धमायुस्तस्य अपान्तराल एव व्यपगमात् कृतनाशो येन च कर्मणा तद् भिद्यते तस्याकृतस्यैवाभ्यागम:, एवं च मोक्षानाश्‍वास:, ततश्‍चारित्राप्रवृत्त्यादयो दोषा इति, आह च—

यहां प्रश्‍न किया गया है कि यदि ऐसे आयु-क्षय होती है तो कृत का नाश और अकृत अभ्यागम होगा? प्रतिप्रश्‍न किए जाने पर परवादी कहता है कि जिसका सौ वर्ष का आयुष्य निबद्ध है उसका मध्य में ही निधन हो जाने से कृत का नाश होता है। जिन कर्मों से आयु का भेदन होता है, उनका बिना किए ही आगम (अकृत-आगम) और मोक्ष के प्रति अनाश्‍वास (मोक्ष से पुनरागमन) ये दोष आएंगे। इससे चारित्र आदि में प्रवृत्ति न होने से अप्रवृत्ति आदि दोष आएंगे। कहा भी है—

कम्मोवक्कामिज्जति अपत्तकालं पि जति ततो पत्ता।

अकतागमकतणासा मोक्खाणासासदो दोसा।।

(विभा. 2519)

परवादी का कहना है कि अप्राप्तकाल वाले कर्म का उपक्रम होता है। ऐसा माने तब तो अकृत आगम, कृतनाश और मोक्ष के अनाश्‍वास (मोक्ष से पुनरागमन) ये दोष आएंगे।

अत्रोच्यते—यथा वर्षशतभोग्यभक्तमप्यग्‍निक-व्याधितस्याल्पेनापि कालेनोपभुञ्जानस्य न कृतनाशो नाप्यकृताभ्यागमस्तद्वदिहापीति, आह च—

यहां आचार्य कहते हैं—जैसे सौ वर्ष तक भोग्य भोजन भी भस्मक रोगी अल्प काल में ही भोगने से न तो कृत का नाश होता और न ही अकृत का अभ्यागम। आयु के बारे में भी ऐसा ही है। कहा भी है—

ण हि दीहकालियस्स वि णासो तस्साणुभूतितो खिप्पं।

बहुकालाहारस्स व दुतमग्गियरोगिणो भोगो।।

सव्वं च पतेसतया भुज्जति कम्ममणुभागतो भइतं।

तेणावस्साणुभवे के कतणासादओ तस्स?।।

(विभा. 2520,21)

दीर्घकालिक आयुष्य आदि का भी उपक्रम के द्वारा नाश नहीं होता। अध्यवसाय वश उसका शीघ्र वेदन हो जाता है। जैसे बहुत समय तक भोगा जानेवाला आहार भस्मक रोगी द्वारा शीघ्र भोग लिया जाता है। सभी कर्मों का प्रदेशों में वेदन अनिवार्य है किंतु विपाक में वेदन भजनीय है। अर्थात् कुछ लोग विपाक में कर्म का वेदन करते हैं। कुछ नहीं भी करते हैं। परंतु बद्ध कर्मों का वेदन अवश्य होता है। अत: कर्मों का उपक्रम करनेवाले के कृतनाश आदि दोष कैसे होंगे?

किंचिदकाले वि फलं पाविज्जति पच्चते य कालेणं।

तह कम्मं पाविज्जति कालेण वि पच्चते अण्णं।।

(विभा. 2530)

जैसे कोई फल गर्त में डालकर पलाल आदि से ढककर स्वल्पकाल में ही पका दिया जाता है और कोई फल (वृक्ष पर स्थित आम्र आदि) समय से ही पकता है। वैसे ही अध्यवसान आदि निमित्तों के मिलने पर कर्म का फल समय से पूर्व ही भोग लिया जाता है।

जध वा दीहा रज्जू डज्झइ कालेण पुंजिता खिप्पं।

विततो पडो उ सुस्सइ पिंडीभूतो य कालेणं।।

(विभा. 2531)

जैसे फैली हुई रस्सी को जलने में समय लगता है और पुंजीभूत रस्सी शीघ्र जल जाती है। जैसे फैला हुआ गीला वस्त्र शीघ्र सूख जाता है और पिंडीभूत वस्त्र को सूखने में समय लगता है।

सू. 73. सत्तविधा....अलेसा।

(टी.) अयं चायुर्भेद: कथञ्चित् सर्वजीवानामस्तीति तानाह—सत्तेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, नवरं सर्वे च ते जीवाश्‍चेति सर्वजीवा:, संसारि-मुक्ता इत्यर्थ:, तथा अकाइय त्ति सिद्धा: षड्विधकायाव्यपदेश्यत्वादिति। अलेश्या: सिद्धा: अयोगिनो वेति।

यह आयु क्षय किसी अपेक्षा से सब जीवों के होता है, अत: उन्हें कहते हैं—सत्त इत्यादि। ये दोनों सूत्र स्पष्ट हैं। सर्व जीव में यहां सभी जीव—संसारी और मुक्त हैं। अकाइया का अर्थ है—सिद्ध जीव। क्योंकि सिद्ध जीव छह प्रकार की काया से व्यपदिष्ट नहीं हैं। अलेश्या का अर्थ भी सिद्ध अथवा अयोगी है।

सू. 74. बंभदत्ते....उववण्णे।

(टी.) अनन्तरं कृष्णलेश्यादयो जीवभेदा उक्ता:, तत्र च कृष्णलेश्य: सन्नारकोऽप्युत्पद्यते ब्रह्मदत्तवदिति ब्रह्मदत्तस्वरूपाभिधानायाह—बंभदत्तेत्यादि सुगमम्।

अनंतर सूत्र में कृष्णलेशी आदि जीव भेद कहे गए। कृष्ण लेश्यावाले हो नारकी में भी उत्पन्न होते हैं, यथा—ब्रह्मदत्त। अत: ब्रह्मदत्त के स्वरूप कथन के लिए कहा है—बंभदत्त इत्यादि। यह सुगम है।

सू. 75. मल्ली....पंचालराया।

(टी.) ब्रह्मदत्त उत्तमपुरुष इति तदधिकारात् उत्तमपुरुषविशेषस्थानोत्पन्नमल्लिवक्तव्यतामाह—मल्ली णमित्यादि, मल्लिरर्हन् अप्पसत्तमे त्ति आत्मना सप्तम: सप्तानां पूरण:, आत्मा वा सप्तमो यस्यासावात्मसप्तम:, मल्लिशब्दस्य स्त्रीलिङ्गत्वेऽप्यर्हच्छब्दापेक्षया पुंनिर्देश:, विदेहजनपदराजस्य वरकन्या विदेहराजवरकन्या 1, तथा प्रतिबुद्धिर्नाम्‍ना इक्ष्वाकुराज: साकेतनिवासी 2, चन्द्रच्छायो नाम अङ्गजनपदराजश्‍चम्पानिवासी 3, रुक्मी नाम कुणालजनपदाधिपति: श्रावस्तीवास्तव्य: 4, शङ्खो नाम काशीजनपदराजो वाराणसीनिवासी 5, अदीनशत्रुर्नाम्‍ना कुरुदेशनाथ: हस्तिनागपुरवास्तव्य: 6, जितशत्रुर्नाम पञ्चालजनपदराज: काम्पिल्यनगरनायक इति 7, आत्मसप्तमत्वं च भगवत: प्रव्रज्यायामभिहित-प्रधानपुरुषापेक्षयावगन्तव्यम्, अन्यथा त्रिभि: पुरुषशतै: बाह्यपरिषदा त्रिभिश्‍च स्त्रीशतैरभ्यन्तरपरिषदाऽसौ परिवृत: प्रव्रजित इति ज्ञातेषु श्रूयत इति, उक्तं च—पासो मल्ली य तिहिं तिहिं सएहिं (आवनि. 224) ति, एवमन्येष्वपि विरोधाभासेषु विषयविभागा: सम्भवन्तीति निपुणैर्गवेषणीया:, शेषं सुगममिति।

ब्रह्मदत्त उत्तमपुरुष है। इस अधिकार से उत्तमपुरुष विशेष स्थान से उत्पन्न (तीर्थंकर) मल्ली का कथन करते हैं—'मल्ली' इत्यादि। मल्ली अर्हत् (पूर्वभव की अपेक्षा) अपने सहित सात राजाओं के साथ अथवा जिसके आत्मा (स्वयं) सप्तम हो वह आत्मसप्तम है। मल्ली शब्द स्त्रीलिंग होने पर भी अर्हत् शब्द की अपेक्षा उसका पुल्लिंग निर्देश हुआ है। 1. विदेह जनपद के राजा की वरकन्या विदेह राजवरकन्या है।2 इक्ष्वाकु राजा प्रतिबुद्धि साकेतनिवासी 3. अंगजनपद का राजा चंदच्छाय चंपा निवासी। 4. कुणाल जनपद का अधिपति रुक्मीराजा श्रावस्ती वासी। 5. काशी जनपद का राजा शंख वाराणसी निवासी। 6. कुरुदेश का राजा अदीनशत्रु हस्तिनागपुरवासी। 7. पंचाल जनपद का राजा जितशत्रु कंपिलपुर निवासी। भगवान मल्ली का अपने सहित सात पुरुषों के साथ प्रव्रजित होना प्रधान पुरुषों की अपेक्षा अवगंतव्य है। अन्यथा अर्हत् मल्ली तीन सौ पुरुषों की बाह्य परिषद और तीन सौ स्त्रियों की अन्तर् परिषद के साथ प्रव्रजित हुए थे। ऐसा ज्ञाताधर्म कथा में उल्लेख है। आवश्यक निर्युक्ति में भी कहा है—भगवान पार्श्‍व और भगवान मल्ली तीन सौ-तीन सौ पुरुषों के साथ प्रव्रजित हुए। इसी प्रकार अन्य भी विरोधाभास से विषय के विभाग हो सकते हैं, जो निपुण (विचक्षण) पुरुषों द्वारा गवेषणीय है। शेष सुगम है।

इत्थं चैतच्चरितं मल्लिज्ञाताध्यने श्रूयते—जम्बूद्वीपे-ऽपरविदेहे सलिलावतीविजये वीतशोकायां राजधान्यां महाबलाभिधानो राजा षड्भिर्बालवयस्यै: सह प्रव्रज्यां प्रतिपेदे, तत्र महाबलस्तैर्वयस्यानगारैरूचे— यद्भवांस्तपस्तपस्यति तद्वयमपीत्येवं प्रतिपन्नेषु तेषु यदा ते तमनुसरन्तश्‍चतुर्थादि विदधुस्तदाऽसावष्टमादि व्यधासीद्, एवं च स्त्रीनामगोत्रकर्माऽसौ बबन्ध अर्हदादि-वात्सल्यादिभिश्‍च हेतुर्भिस्तीर्थकरनामेति, ततस्ते जीवितक्षयाज्जयन्ताभिधानविमाने अनुत्तरसुरत्वेनोत्पेदिरे, ततश्‍च्युत्वा महाबलो विदेहेषु जनपदेषु मिथिलायां राजधान्यां कुम्भकराजस्य प्रभावत्या देव्यास्तीर्थकरीत्वेन समजनि, मल्लिरिति नाम च पितरौ चक्रतु:, तदन्ये तु यथोक्तेषु साकेतादिषु सञ्जज्ञिरे, ततो मल्ली देशोनवर्षशतजाता अवधिना तानभोगयाञ्चकार, तत्प्रतिबोधनार्थं च गृहोपवने षड्गर्भगृहोपेतं भवनं तन्मध्यभागे च कनकमयीं शुषिरां मस्तकच्छिद्रां पद्मपिधानां स्वप्रतिमां कारयामास, तस्यां चानुदिवसं स्वकीयभोजनकवलं प्रक्षेपयामास।

1. मल्ली—अर्हत् मल्ली का यह चरित्र ज्ञाताधर्मकथा में इस प्रकार है—जंबूद्वीप क्षेत्र में अपर विदेह में सलीलावती विजय की वीतशोका राजधानी में महाबल नामक राजा था। राजा महाबल ने अपने छह मित्रों (घनिष्ठ मित्रों) सह प्रव्रज्या ग्रहण की। महाबल अनगार को उनके मित्र मुनियों ने कहा—आप जो तप करेंगे, वह हम भी करेंगे। ऐसा निश्‍चय करने पर जब उनका अनुसरण करते हुए चतुर्थ भक्त आदि करते, तब वे अष्टम भक्त आदि कर लेते। तब महाबल अनगार ने ऐसा करते हुए स्त्रीनामगोत्र का बंध किया। इसी तप:कर्म के साथ अर्हत् भक्ति, वात्सल्य आदि हेतुओं से तीर्थंकर नाम कर्म का बंध किया। वहां से वे आयुष्य पूर्ण होने पर जयन्त नामक अनुत्तर विमान में देव रूप में उत्पन्न हुए। वहां से च्यवकर महाबल विदेह जनपद की राजधानी मिथिला में कुंभराजा की प्रभावती रानी से तीर्थंकर (स्त्री) के रूप में पैदा हुआ। माता-पिता ने उनका नाम मल्ली रखा। अन्य मित्र देव साकेत आदि यथोक्त नगरों में उत्पन्न हुए। मल्ली कुमारी जब देशोन सौ वर्ष की हुई, उन्होंने अवधिज्ञान से छहों मित्रों की स्थिति जानकर उन्हें विरक्त बनाने का उपाय किया। उनको प्रतिबोध देने के लिए अपने गृह उपवन में षड्गर्भगृह युक्त एक भवन बनवाया। उसके बीचोबीच स्वर्णमयी भीतर से पोलारवाली (शुषिर), सिर से खुली जिस पर कमल का ढक्कन था, वैसी अपनी प्रतिमा बनवाई। उसमें प्रतिदिन अपने भोजन के कवल डालने लगी।

इतश्‍च साकेते प्रतिबुद्धिराज: पद्मावत्या देव्या कारिते नागयज्ञे जलजादिभास्वरपञ्चवर्णकुसुमनिर्मितं श्रीदाम-गण्डकं दृष्ट्वा अहोऽपूर्वभक्तिकम् इदमिति विस्मयाद-मात्यमुवाचादृष्टं क्‍वापीदमीदृशमिति?, सोऽवोचत्— मल्लिविदेहवरराजकन्यासत्कश्रीदामगण्डापेक्षयेदं लक्षांशेऽपि शोभया न वर्त्तते, ततो राज्ञाऽवाचि—सा पुन: कीदृशी?, मन्त्री जगाद अन्या नास्ति तादृशीत्युपश्रुत्य सञ्जातानुरागोऽसौ मल्लिवरणार्थं दूतं विससर्ज 1।

2. प्रतिबुद्धि—प्रतिबुद्धि राजा था। वह पद्मावती देवी द्वारा कराए गए नाग यज्ञ में भाग लेने गया। वहां कमल आदि चमकीले पांच वर्णों वाले फूलों से निर्मित श्रीदामगंडक (माला) को देखकर अत्यंत विस्मित हुआ। उसने अपने अमात्य से पूछा—अहो! यह अपूर्व श्रीदामगंडक है। क्या तुमने ऐसी अपूर्व माला कहीं देखी है? अमात्य बोला—विदेह महाराज की कन्या मल्ली के श्रीदामगंडक की अपेक्षा से इसकी शोभा लक्षांश भी नहीं है। तब राजा ने पूछा—वह माला फिर कैसी है? अमात्य ने कहा—उसके जैसी अन्य माला है ही नहीं। यह सुनकर राजा प्रतिबुद्धि के मन में मल्ली के प्रति अनुराग उत्पन्न हुआ। उसने राजकुमारी मल्ली को पाने के लिए अपना दूत भेज दिया।

तथा चम्पायां चन्द्रच्छायराज: कदाचिदर्हन्न-काभिधानेन श्रावकेण पोतवणिजा चम्पावास्तव्येन यात्राप्रतिनिवृत्तेन दिव्ये कुण्डलयुग्मे कौशलिकतयोपनीते सति पप्रच्छ, यदुत—यूयं बहुश: समुद्रं लङ्घयथ, तत्र च किञ्चिदाश्‍चर्यमपश्यत?, सोऽवोचत्—स्वामिन्नस्यां यात्रायां समुद्रमध्येऽस्माकं धर्मचालनार्थं देव: कश्‍चिदुपसर्गं चकार:, अविचलने चास्माकं तुष्टेन तेन कुण्डलयुगलद्वितयमदायि, तदेकं कुम्भकस्य अस्माभिरुपनिन्ये, तेनापि मल्लिकन्याया: कर्णयो: स्वकरेण विन्यासि, सा च कन्या त्रिभुवनाश्‍चर्यभूता दृष्टा, इति श्रुत्वा तथैव दूतं प्रेषयामास 2।

3. चंद्रच्छाय—चंपापति चंद्रच्छाय राजा को चंपा निवासी अर्हन्नक नामक श्रावक (पोतवणिक) ने एकदा यात्रा से लौटते हुए दो दिव्यकुंडल उपहृत किए। कौशलिक राजा ने उपहार स्वीकार कर पूछा—तुमने बहुत समुद्र यात्राएं की हैं। वहां तुमने क्या कोई आश्‍चर्य देखा? अर्हन्नक ने कहा—स्वामिन्! इस समुद्र यात्रा में हमें धर्म से विचलित करने के लिए किसी देव ने उपसर्ग किया। हमारे अविचलित रहने पर उसने प्रसन्न होकर दो जोड़ी कुंडल दिये। उनमें से एक जोड़ी कुंडल हमने मिथिला नरेश कुंभ राजा को उपहृत किए। उन्होंने भी वे कुंडल तत्काल अपने हाथों से राजकन्या मल्ली को पहनाए। वह कन्या (सचमुच) त्रिभुवन का आश्‍चर्य है (ऐसा अद्भुत रूप मैंने अन्यत्र नहीं देखा।) यह सुनकर (राजा मल्ली को पाने बेचैन हो गया) उसने भी उसे पाने अपना दूत प्रेषित किया।

तथा श्रावस्त्यां रुक्मिराज: सुबाह्वभिधानाया: स्वदुहितुश्‍चातुर्मासिकमज्जनमहोत्सवे नगरीचतुष्पथ-निवेशितमहामण्डपे विभूत्या मज्जितां तां तत्रैवोपविष्टस्य पितु: पादवन्दनार्थमागताम् अङ्के निवेश्य तल्लावण्य-मवलोकयन् व्याजहार, यदुत भो वर्षधर! दृष्ट ईदृशो-ऽन्यस्या: कस्याश्‍चिदपि कन्याया मज्जनकमहोत्सव:?, सोऽवोचद्—देव! विदेहवरराजकन्यासत्कमज्जनोत्सवा-पेक्षया अयं लक्षांशेऽपि रमणीयतया न वर्त्तत इत्युपश्रुत्य तथैव दूतं प्रेषयति स्मेति 3।

4. रुक्मी—श्रावस्ती नगरी में रुक्मीराज (नामक राजा था।) उसकी पुत्री का नाम सुबाहु था। एक बार उसके चातुर्मासिक मज्जन महोत्सव के समय नगरी के चौराहे पर सुंदर महामंडप बनवाया। राजा वहां स्थित हो गया। सुसज्जित होकर जब राजकन्या पिता की चरणवंदना के लिए आई तो राजा ने उसे गोद में बिठा लिया। उसके अनुपम लावण्य को देखते हुए राजा ने कहा—हे वर्षधर! क्या अन्य किसी कन्या का ऐसा मज्जनक महोत्सव कहीं देखा है? वर्षधर ने कहा—देव! विदेहराज की राजकन्या मल्ली के मज्जन महोत्सव की तुलना में इसकी रमणीयता लक्षांश भी नहीं है। यह सुनकर राजा ने (मल्ली से विवाह करने की इच्छा से) दूत भेज दिया।

तथा अन्यदा मल्लिसत्कदिव्यकुण्डलयुग्मसन्धि-र्विजघटे, तत्सङ्घटनार्थं कुम्भकेन सुवर्णकारा: समादिष्टास्तथैव कर्त्तुं तमशक्नुवन्तश्‍च नगर्या निष्कासिता:, वाराणस्यां शङ्खराजमाश्रिता:, भणिताश्‍च ते तेन—केन कारणेन कुम्भेन निष्कासिता यूयम्?, तेऽभिदधु:—मल्लिकन्यासत्कविघटितकर्णकुण्डलसन्धानाशकनेनेति, तत: कीदृशी सेति, पृष्टेभ्यस्तेभ्यो मल्लिरूपमुपश्रुत्य तथैव दूतं प्राहिणोत् 4।

5. शंख—एक बार मल्ली के कुंडलों की संधि टूट गई। उसे जोड़ने के लिए राजा ने स्वर्णकारों को बुलाया। वे ऐसा करने में असमर्थ रहे। राजा ने उन्हें नगर से निष्कासित कर दिया। वे स्वर्णकार वाराणसी गए। उन्होंने शंखराज का आश्रय लिया। शंखराजा ने उन्हें पूछा—किस कारण से कुंभ ने तुम्हें निकाल दिया? वे बोले—राजकन्या मल्ली के विघटित कुंडलों की संधि न जोड़ सकने पर उन्होंने देश-निकाला दे दिया। राजा ने पूछा—मल्ली कैसी है? उन्होंने उसके (रूप और लावण्य को अद्भुत बताते हुए) प्रशंसा की। यह सुनकर शंख ने भी अपना दूत भेजा।

तथा कदाचिन्मल्ल्या मल्लदिन्नाभिधानोऽनुजो भ्राता सभां चित्रकारैश्‍चित्रयामास, तत्रैकेन चित्रकारयूना लब्धिविशेषवता यमनिकान्तरिताया मल्लिकन्याया: पादाङ्गुष्ठमुपलभ्य तदनुसारेण मल्लिसदृशमिव तद्रूपं निर्वर्त्तितम्, ततश्‍च मल्लदिन्नकुमार: सान्त:पुरश्‍चित्र-सभायां प्रविवेश, विचित्राणि च चित्ररूपाण्यवलोकयन् मल्लिरूपं ददर्श, साक्षान्मल्लीयमिति मन्यमानो ज्येष्ठाया भगिन्या गुरुदेवभूताया अहमग्रतोऽविनयेनायात इति भावयन् परमव्रीडां जगाम, ततस्तद्धात्री चित्रमिदमिति न्यवेदयत्, ततोऽसावस्थाने तेनेदं लिखितमिति कुपितस्तं वध्यमाज्ञापितवान्, चित्रकारश्रेणी तु तं ततो मोचयामास, तथापि कुमार: सन्दंशकं छेदयित्वा तं निर्विषयमादिदेश, स च हस्तिनापुरे अदीनशत्रुराजमुपाश्रित:, ततो राजा तन्निर्गमकारणं पप्रच्छ, तेन च तथैव कथिते दूतं प्रहिणोति स्मेति 5।

6. अदीन शत्रु—एक बार मल्ली कुमारी के अनुज मल्लदिन्न ने अपनी सभा को चित्रकारों से चित्रित करवाया। उनमें एक युवा चित्रकार था। वह विशेष लब्धि युक्त था। उसने अपनी लब्धि से परदे से अंतरित मल्लीकुमारी के पादांगुष्ठ को देख लिया। अंगूठे को देखकर उसके अनुसार मल्ली के सदृश ही उसका चित्र बना दिया। कुमार मल्लदिन्न अन्त:पुर की चित्र-सभा में पहुंचा। विविध प्रकार के चित्र देख वह चकित रह गया। चित्रों का अवलोकन करते हुए उसने अग्रजा मल्ली का चित्र देखा। उसे साक्षात् मल्लीकुमारी समझ उसने सोचा—अहो! गुरुदेव तुल्य बड़ी बहन के समक्ष मैं यहां अविनय से आ गया। यह चिन्तन करते उसे परम लज्जा की अनुभूति हुई। तब वहां उपस्थित धायमाता ने कहा—कुमार! यह चित्र है, साक्षात् भगिनी नहीं। अस्थान पर ऐसे चित्रांकन के कारण वह चित्रकार पर कुपित हो गया और उसके वध का आदेश दे दिया। चित्रकारों ने उसे छोड़ने का निवेदन किया। तथापि कुमार ने छैनी को तोड़कर उसे देश से निष्कासित कर दिया। वह चित्रकार हस्तिनापुर के राजा अदीनशत्रु की शरण में चला गया। राजा ने उससे आगमन का कारण पूछा। उसने जो हुआ था वह बताया। यह सुनकर राजा ने अपना दूत प्रेषित किया।

तथा कदाचिच्चोक्षाभिधाना परिव्राजिका मल्लिभवनं प्रविवेश, तां च दानधर्मं च शौचधर्मं चोद्ग्राहयन्तीं मल्लिस्वामिनी निर्जिगाय, निर्जिता च सती सा कुपिता काम्पिल्यपुरे जितशत्रुराजमुपाश्रिता, भणितं च नरपतिना—चोक्षे! बहुत्र त्वं संचरस्यतोऽद्राक्षी: काञ्चित् क्‍वचिदस्मदन्त:पुरपुरन्ध्रिसदृशीम्?, सा व्याजहारविदेह-वरराजकन्यापेक्षया युष्मत्पुरन्ध्रयो लक्षांशेऽपि रूप-सौभाग्यादिभिर्गुणैर्न वर्त्तन्त इति श्रुत्वा तथैव दूतं विसर्जितवानिति 6।

7. जितशत्रु—एक बार चोक्षा नामक परिव्राजिका मल्लीकुमारी के भवन में आई। वह दान धर्म और शौच धर्म की (उपदेष्टा थी)। मल्लीकुमारी ने उसे पराजित कर दिया। वह परिव्राजिका कुपित होकर कांपिल्यपुर गई। वहां उसने राजा जितशत्रु का आश्रय लिया। राजा ने कहा—चोक्षे! तुम बहुत प्रदेशों में घुमी हो। क्या कहीं हमारे अंत:पुर की रानियों के सदृश रूप और लावण्य कहीं देखा है? वह बोली—महाराज! आपकी रानियां विदेह वर राजकन्या के समक्ष लक्षांश भी नहीं है। रूप, सौभाग्य आदि गुणों में (वह अद्वितीय है)। यह सुनकर उसने भी अपना दूत भेज दिया।

एवमेते षडपि दूता: कुम्भकं कन्यां याचितवन्त:, स च तानपद्वारेण निष्कासितवान्, दूतवचनाकर्णनाज्जात-कोपा: षडपि अविक्षेपेण मिथिलां प्रति प्रतस्थु:, आगच्छतश्‍च तानुपश्रुत्य कुम्भक: सबल-वाहनो देशसीमान्ते गत्वा रणरङ्गरसिकतया तान् प्रतीक्षमाण-स्तस्थौ, आयातेषु तेषु लग्‍नमायोधनम्, बहुत्वात् परबलस्य निहतकतिपयप्रधानपुरुषमतिनिशितशरशत-जर्जरितजयकुञ्जरमतिखरक्षुरुप्रप्रहारोत्प्लुतवाजिविसरविक्षिप्ता-श्‍वारमुत्तुङ्गमत्तमतङ्गजचूर्णितचक्रिचक्रमुल्लूनच्छत्रं पतत्पताकं कान्दिशीककातरं कुम्भकसैन्यं भङ्गमगमत्, ततोऽसौ निवृत्य रोधकसज्ज: सन्नासामासे, ततस्त-ज्जयोपायमलभमानमतिव्याकुलमानसं जनकमवलोक्य मल्ली समाश्‍वासयन्ती समादिदेश, यदुत—भवते दीयते कन्येत्येवं प्रतिपादनपरपरस्परप्रच्छन्नपुरुषप्रत्येकप्रेषणोपायेन पुरि पार्थिवा: षडपि प्रवेश्यन्ताम्, तथैव कृतम्, प्रवेशितास्ते पूर्वरचितगर्भगृहेषु, मल्लिप्रतिमामवलोक्य च ते सेयं मल्लीति मन्यमानास्तद्रूप-यौवन-लावण्येषु मूर्च्छिता निर्निमेषदृष्ट्या तामेवावलोकयन्तस्तिष्ठन्ति स्म, ततो मल्ली तत्राजगाम, प्रतिमाया: पिधानं चापससार, ततस्तस्या गन्ध: सर्पादिकमृतगन्धातिरिक्त उद्दधाव, ततस्ते नासिकां पिदधु: पराङ्मुखाश्‍च तस्थु:, मल्ली च तानेवमवादीत्—किन्नु भो यूयमेवं पिहितनासिका: पराङ्मुखीभूता:? ते ऊचु:—गन्धेनाभिभूतत्वात्, पुन: साऽवोचत्—यदि भो देवानांप्रिया:! प्रतिदिनमतिमनोज्ञाहारकवलक्षेपेणैवंरूप: पुद्गलपरिणाम: प्रवर्त्तते कीदृश: पुनरस्यौदारिकस्य शरीरस्य खेल-वान्त-पित्त-शुक्र-शोणित-पूयाश्रवणस्य दुरन्तोच्छ्वासनि:श्‍वासस्य पूतिपुरीषपूर्णस्य चयापचययिकस्य शटन-पतन-विध्वंसनधर्म्मकस्य परिणामो भविष्यतीति?, तो मा यूयं मानुष्यककामेषु सजत, किञ्च—

इस प्रकार छहों राजाओं के दूतों ने जाकर कुंभ राजा से मल्लीकुमारी की याचना की। राजा ने उन्हें तिरस्कृत कर निकाल दिया। दूत के वृत्तांत को सुन छहों राजा कुपित हो गए। छहों ही राजा शीघ्र मिथिला के लिए प्रस्थित हो गए। उनके आगमन की वार्ता सुनकर कुंभ राजा दल-बल सहित सुसज्ज होकर देश की सीमा पर पहुंच गया। उनके आने पर युद्ध प्रारंभ हुआ। शत्रु सेना (छहों राजाओं की) प्रबल होने से कुछ प्रधान पुरुष मारे गए। अति तीक्ष्ण सैंकड़ों तीरों से राजा का जयकुंजर (हाथी) जर्जरित हो गया। अति प्रवर बाणों के प्रहार से अश्‍व सेना में भगदड़ मच जाने से अश्‍व समूह भी विक्षिप्त-सा हो गया। उत्तुंग मदोन्मत्त हाथी द्वारा चक्र, छत्र, पताका आदि भी चूर्णित हो गए। कुंभ राजा की सेना टिक न पाई व राजा हार गया। तब राजा कुंभ सन्न रह गया। विजय का उपाय न मिलने से उनका मानस अति व्याकुल हो गया। पिता की यह स्थिति देखकर मल्लीकुमारी ने आश्‍वासन देते हुए पिता से कहा—प्रच्छन्न पुरुषों को प्रत्येक राजा के पास भेजकर बुलाया जाए, ऐसी आप कन्या को अनुज्ञा दे। ऐसा ही किया गया। वे राजा पूर्वरचित गर्भगृह में (अलग-अलग) पहुंच गए। मल्ली की प्रतिमा को देखकर—यह मल्ली ही है, ऐसा मानते हुए उसके रूप-यौवन और लावण्य में मूर्च्छित (आसक्त) होकर अनिमेष दृष्टि से उस प्रतिमा को देखने लगे। तब मल्लीकुमारी वहां आई। उसने प्रतिमा का ढक्कन उठाया। तब उसमें से मृत सर्प आदि की गंध से भी तीव्र दुर्गंध फूटने लगी। तब उन्होंने अपनी नाक बंद की व उससे दूर जा बैठे। राजकन्या मल्ली ने उनसे पूछा—अरे! आपने नाक बंद क्यों की है? आप पराङ्मुख क्यों हो? उन्होंने कहा—गंध से अभिभूत होने से? पुन: वह बोली—हे देवानुप्रियो! यदि प्रतिदिन अति मनोज्ञ आहार का कवल के प्रक्षेपण का ऐसा पुद्गल परिणाम होता है तो इस औदारिक शरीर का—जो श्‍लेष्म, वमन, पित्त, शुक्र, रक्त, मवाद के आश्रवण और दुरन्त उच्छ्वास-नि:श्‍वास, दुर्गंधयुक्त मल से पूर्ण, चयापचयधर्मा, शटन, पतन और विध्वंसकधर्मा है उसका क्या परिणाम होगा? अत: तुम मनुष्य के इन काम भोगों में आसक्त मत बनो। और—

किं थ तयं पम्हुट्ठं जं थ तया भो जयंतपवरम्मि।

वुच्छा समयनिबद्धं देवा! तं संभरह जाइं।।

(ज्ञाता. 1/8)

हे देवानुप्रियो! याद करो, जो तुम भूल गए हो। उस समय हमने अनुत्तर विमान जयंत में रहते हुए यह संकल्प किया था कि हम परस्पर एक दूसरे को प्रबोध देंगे। उस जन्म को याद करो।

इति भणिते सर्वेषामुत्पन्नं जातिस्मरणम्, अथ मल्लिरवादीत्—अहं भो:! संसारभयात् प्रव्रजिष्यामि, यूयं किं करिष्यथ?, ते ऊचु:—वयमप्येवम्, ततो मल्लिरवोचत्—यद्येवं ततो गच्छत स्वनगरेषु स्थापयत पुत्रान् राज्येषु तत: प्रादुर्भवत ममान्तिकमिति, तेऽपि तथैव प्रतिपेदिरे, ततस्तान् मल्ली गृहीत्वा कुम्भक-राजान्तिकमाजगाम, तस्य तान् पादयो: पातयामास, कुम्भकराजोऽपि तान् महता प्रमोदेनापुपूजत् स्वस्थानेषु च विससर्जेति, मल्ली च सांवत्सरिकमहादानानन्तरं पोषशुद्धैकादश्यामष्टमभक्तेनाश्‍विनीनक्षत्रे तै: षड्भि-र्नृपतिभिरन्यैश्‍चाष्टभिर्नन्द-नन्दिमित्रादिभिर्नागवंश्य-कुमारैस्तथा बाह्यपर्षदा पुरुषाणां त्रिभि: शतैरभ्यन्तरपर्षदा च स्त्रीणां त्रिभि: शतै: सह प्रवव्राज, उत्पन्नकेवलश्‍च तान् प्रव्राजितवानिति।

ऐसा कहने पर सबको जातिस्मरणज्ञान हुआ। अब मल्लीकुमारी ने कहा—मैं इस संसार भय से प्रव्रजित होऊंगी, आप क्या करेंगे? उन्होंने कहा—हम भी यही चाहते हैं। मल्ली ने कहा—यदि ऐसा है तो अपने-अपने राज्य में जाकर अपने पुत्रों का राज्याभिषेक करके पुन: मेरे पास आएं। उन्होंने यह स्वीकार किया। अब उन्हें लेकर मल्ली महाराज कुंभ के पास पहुंची। उन्हें महाराज कुंभ के चरणों में प्रणत कर दिया। राजा कुंभ ने भी उन्हें बड़ी प्रसन्नता से सम्मानित किया और अपने स्थान जाने हेतु विसर्जित किया। एक संवत्सर तक महादान (वर्षीदान) देकर मल्ली ने पौष शुक्ला एकादशी को अट्ठम (तेले) तप सहित अश्‍विनी नक्षत्र में उन छहों राजाओं, अन्य आठ नंद, नंदिमित्र आदि नागवंशी कुमारों सहित 300 पुरुषों की बाह्य परिषद तथा 300 स्त्रियों की अंतर परिषद के साथ प्रव्रज्या ग्रहण की। केवल ज्ञान उत्पन्न हुआ और उन्हें प्रव्रर्जित किया (यह एक अभिमत है)।

सू. 76. सत्तविहे....केवलदंसणे।

(टी.) एते च सम्यग्दर्शने सति प्रव्रजिता इति सामान्यतो दर्शननिरूपणायाह—दंसणेत्यादि सुगमम्, परं सम्यग्दर्शनं सम्यक्त्वं मिथ्यादर्शनं मिथ्यात्वं सम्यग्मिथ्यादर्शनं मिश्रमिति, एतच्च त्रिविधमपि दर्शनमोहनीयभेदानां क्षय-क्षयोपशमोपशमोदयेभ्यो जायते तथाविधरुचिस्वभावं चेति, चक्षुर्दर्शनादि तु दर्शनावरणीयभेदचतुष्टयस्य यथासम्भवं क्षयोपशम-क्षयाभ्यां जायते सामान्यग्रहणस्वभावं चेति, तदेवं श्रद्धान-सामान्यग्रहणयोर्दर्शनशब्दवाच्यत्वाद्दर्शनं सप्त-धोक्तमिति।

ये सम्यक् दर्शन होने पर प्रव्रजित हुए। अत: सामान्यतया दर्शन का निरूपण करने के लिए कहते हैं—दंसण इत्यादि। यह सुगम है। सम्यक् दर्शन— सम्यक्त्व, मिथ्यादर्शन—मिथ्यात्व और सम्यक्मिथ्या-दर्शन—मिश्र है। ये तीनों दर्शन मोहनीय के भेदों के क्षय, क्षयोपशम और उपशम से होते हैं और तथाविध रुचि स्वभाव होते हैं। (सम्यत्व मोहनीय, मिथ्यात्व मोहनीय और मिश्र मोहनीय—ये दर्शन मोहनीय की तीन प्रकृतियां हैं। क्रमश: इनके क्षय, क्षयोपशम और उपशम से क्षायिक आदि तीनों दृष्टियां प्राप्त होती हैं।) चक्षुदर्शन आदि तो दर्शनावरणीय के चार भेदों के यथासंभव क्षयोपशम अथवा क्षय से प्राप्त होते हैं और ये सामान्यग्राही स्वभाववाले हैं। इस प्रकार श्रद्धा और सामान्यग्रहण दोनों दर्शन शब्द से वाच्य होने से दर्शन सात प्रकार का कहा है।

सू. 77,78. छउमत्थ-वीयरागे....गंधं।

(टी.) अनन्तरं केवलदर्शनमुक्तम्, तच्च छद्मस्थावस्थाया अनन्तरं भवतीति छद्मस्थप्रतिबद्धं सूत्रद्वयं विपर्ययसूत्रं च छउमत्थेत्यादि सुगमम्, नवरं छद्मनि आवरणद्वयरूपे अन्तराये च कर्म्मणि तिष्ठतीति छद्मस्थ: अनुत्पन्नकेवलज्ञानदर्शन: स चासौ वीतरागश्‍च उपशान्तमोहत्वात् क्षीणमोहत्वाद्वा विगतरागोदय इत्यर्थ:, सत्त त्ति मोहस्य क्षयादुपशमाद्वा नाऽष्टावित्यर्थ:, अत एवाह—मोहणिज्जवज्जाउ त्ति।

अनंतर सूत्र में केवल दर्शन कहा गया। वह छद्मस्थ अवस्था के अनंतर होता है। अत: दो सूत्र छद्मस्थ से संबद्ध तथा उसके विपर्यय सूत्र 'छउमत्थ' इत्यादि हैं, ये सुगम है। छद्म—आवरण द्वय और अंतराय कर्म स्थित छद्मस्थ—जिसके केवलज्ञान और केवलदर्शन उत्पन्न नहीं हुआ है और वह मोह कर्म के क्षय अथवा उपशम से वीतराग (रागोदय रहित) होने से छद्मस्थवीतराग है। सात कर्मप्रकृति अर्थात् मोह कर्म का क्षय अथवा उपशम होने से सात कर्म ही हैं, आठ नहीं क्योंकि मोह कर्म की अविद्यमानता है। अत: मोहनीय कर्म को छोड़कर कहा है।

सू. 79,80. समणे....चरित्तभेयणी।

(टी.) एतान्येव च जिनो जानातीत्युक्तम्, स च वर्त्तमानतीर्थे महावीर इति तत्स्वरूपं तत्प्रतिषिद्ध-विकथाभेदांश्‍चाह—समणे इत्यादि सूत्रद्वयं सुगमम्, नवरं विकहाउ त्ति चतस्र: प्रसिद्धा: व्याख्याताश्‍चेति। मिउकोलुणिय त्ति श्रोतृहृदयमार्द्दवजननात् मृद्वी सा चासौ कारुणिकी च कारुण्यवती मृदुकारुणिकी पुत्रादि-वियोगदु:खदु:खित-मात्रादिकृतकारुण्यरसगर्भ-प्रलाप-प्रधानेत्यर्थ:, तद्यथा—

जिन इन सातों को ही जानते हैं, ऐसा कहा गया। वे वर्तमान तीर्थ में भगवान महावीर हैं। अत: उनके स्वरूप तथा उनके द्वारा प्रतिषिद्ध विकथा के भेदों को कहते हैं—समणे इत्यादि। ये दोनों सूत्र सुगम हैं। तथापि चार विकथाएं प्रसिद्ध हैं और वे व्याख्यात हैं। मृदुकारुणिकी अर्थात् श्रोता के हृदय में मार्दव पैदा करने वाली मृदु और कारुणिकी मृदुकारुणिकी है। यह पुत्र आदि के वियोग के दु:ख से दु:खित माता आदि के द्वारा कृत कारुण्य रसपूर्णप्रलापप्रधान वार्ता है, जैसे—

हा पुत्त पुत्त हा वच्छ! वच्छ! मुक्का मि कहमणाहाहं?।

एवं कलुणविलावा जलंतजलणेऽज्ज सा पडिया।।

( )

हे पुत्र! हे पुत्र! हे वत्स! मुझे अनाथ छोड़कर कहां गए? इस प्रकार करुण विलाप (रूपी) जलती हुई ज्वाला में आज वह गिर गई है।

दर्शनभेदनी ज्ञानाद्यतिशयत: कुतीर्थिकप्रशंसादिरूपा, तद्यथा—

ज्ञान आदि अतिशय के सम्यक् दर्शन का विनाश करनेवाली कुतीर्थिक प्रशंसा आदि रूपा वार्ता दर्शन भेदनी कथा है। जैसे कहा है—

सूक्ष्मयुक्तिशतोपेतं सूक्ष्मबुद्धिकरं परम्।

सूक्ष्मार्थदर्शिभिर्दृष्टं श्रोतव्य बौद्धशासनम्।

( )

बौद्ध शासन सुनना चाहिए क्योंकि वह सैकड़ों सूक्ष्म युक्तियों से युक्त है। वह श्रेष्ठ सूक्ष्म बुद्धि कर्ता है। वह सूक्ष्म पदार्थदर्शियों द्वारा दृष्ट है।

एवं हि श्रोतॄणां तदनुरागात् सम्यग्दर्शनभेद: स्यादिति। चारित्रभेदनी न सम्भवन्तीदानीं महाव्रतानि साधूनां प्रमादबहुलत्वादतिचारप्रचुरत्वादतिचारशोधका-चार्यतत्कारकसाधु-शुद्धीनामभावादिति ज्ञान-दर्शनाभ्यां तीर्थं वर्त्तत इति ज्ञान-दर्शनकर्त्तव्येष्वेव यत्‍नो विधेय: इति, भणितं च—

ऐसा सुनने से, श्रोताओं को उसमें अनुराग होने से सम्यक् दर्शन का नाश होता है। चारित्रभेदिनी कथा—संप्रति महाव्रत नहीं होते। क्योंकि वर्तमान में साधु प्रमादबहुल होते हैं। प्रचुर अतिचार दोष लगते हैं। अतिचारों का शोधन करने वाले आचार्य और उसका अनुपालन (प्रायश्‍चित्त) करने वाले साधुओं की शुद्धि का अभाव होने से तीर्थ ज्ञान और दर्शन से ही है। अत: ज्ञान और दर्शन संबंधी कर्त्तव्यों में प्रयत्‍न करना चाहिए। कहा भी है—

सोही य नत्थि न वि दिंत करेंता नवि य केइ दीसंति।

तित्थं च नाणदंसण निज्जवगा चेव वोच्छिन्न।।

( )

शुद्धि (आचार की) नहीं है। उसके प्रदाता भी नहीं है। यदि किसी को दी भी जाए तो करनेवाला भी कोई दिखाई नहीं देता। ज्ञान-दर्शन रूप तीर्थ है। निर्यापक (चारित्र का पालन करनेवाले) विनष्ट हो गए हैं।

अनया हि प्रतिपन्नचारित्रस्यापि तद्वैमुख्यमुपजायते किं पुनस्तभिमुखस्येति चारित्रभेदनीति।

निर्यापक (चारित्र का पालन करनेवाले) विनष्ट हो गए हैं। ऐसी उक्तियों से चारित्र प्रतिपन्न को भी उससे विमुखता होती हैं, तब उसके अभिमुख का (जिन्होंने अभी चारित्र नहीं लिया है, उनका) क्या? यह चारित्रभेदिनी कथा है।

सू. 81. आयरिय....भत्तपाणातिसेसे।

(टी.) विकथासु च वर्त्तमानान् साधूनाचार्या निषेधयन्ति सातिशयत्वात्तेषामिति तदतिशयप्रतिपादना-याह—आयरियेत्यादि, पञ्चस्थानके व्याख्यातप्रायं तथापि किञ्चिदुच्यते—आचार्योपाध्यायो निगृह्य निगृह्य अन्तर्भूतकारितार्थत्वेन पादधूल्या: प्रसरन्त्या निग्रहं कारयित्वा प्रस्फोटयन् पादप्रोञ्छनेन वैयावृत्यकरादिना प्रस्फोटनं कारयन् प्रमार्जयन् प्रमार्जनं कारयन् नाज्ञामतिक्रामति, शेषसाधव: उपाश्रयाद् बहिरिदं कुर्वन्तीत्याचार्यादेरतिशय:, एवमित्यादिनेदं सूचितम्— आयरियउवज्झाए अंतो उवस्सयस्स उच्चारपासवणं विगिंचेमाणे वा विसोहेमाणे वा णाइक्कमइ 2, आयरियउवज्झाए पभू इच्छा वेयावडियं करेज्जा इच्छा नो करेज्जा 3, आयरियउवज्झाए अंतो उवस्सयस्स एगरायं वा दुरायं वा संवसमाणे णाइक्कमइ 4, आयरियउवज्झाए बाहिं उवस्सयस्स एगरायं वा दुरायं वा संवसमाणे णाइक्कमइ 5, एतद् व्याख्यातमेवेति। इदमधिकम्—उपकरणातिशेष: शेषसाधुभ्य: सकाशात् प्रधानोज्ज्वलवस्त्राद्युपकरणता, उक्तं च—

विकथा करनेवाले साधुओं को आचार्य रोकते हैं। क्योंकि वे सातिशय होते हैं, अत: उनके अतिशय प्रतिपादित करने के लिए कहते हैं—'आयरिय आदि'। यह पांचवें स्थान में प्राय: व्याख्यात है तथापि कुछ यहां प्रासंगिक है—आचार्य और उपाध्याय पैरों की धूलि को दूसरों पर न गिरे वैसे निग्रह करके (अंतर्भूत करने से) झाड़ते हुए, पादप्रोञ्छन से प्रमार्जित करते हुए अथवा शिष्यों से (वैयावृत्त्य करनेवालों से) प्रस्फोटन या प्रमार्जन करवाते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते हैं। शेष साधु यह कार्य उपाश्रय से बाहर करते हैं, अत: यह आचार्य का अतिशय है। यह पंचम स्थान में व्याख्यात ही है।1 यहां उपकरण अतिशेष अतिरिक्त है क्योंकि शेष साधुओं से आचार्य आदि के श्रेष्ठ व उज्ज्वल वस्त्र आदि उपकरण की विशेषता है। कहा भी है—

आयरियगिलाणाणं मइला मइला पुणो वि धोवंति।

मा हु गुरूण अवन्नो लोगम्मि अजीरणं इयरे।।

(ओघनि. 351)

आचार्य और ग्लान के वस्त्र बार-बार धोने चाहिए। जिससे लोक में गुरु का अवर्णवाद न हो (क्योंकि आचार्य के वस्त्र न धोने से लोगों में अवज्ञा होती है।) और इतर—रोगी के अजीर्ण (आदि रोग उत्पन्न) होते हैं।

इति ग्लाने इत्यर्थ:।

भक्तपानातिशेष: पूज्यतरभक्तपानतेति, उक्तं च—

'इति' शब्द से यहां ग्लान कहा गया है।

भक्तपान की विशेषता—पूज्य भक्तपानता। कहा भी है—

कलमोयणो उ पयसा परिहाणी जाव कोद्दवुब्भज्जी।

तत्थ उ मिउ तुप्पतरं जत्थ य जं अच्चियं दोसु।।

(ओघनि. 307)

शालि चावल (कलमोदन) दूध के साथ उत्कृष्ट द्रव्य है, उसे ग्रहण करना चाहिए। उसका लाभ न होने पर कोद्दव-जाउलय (तक) ग्रहण करे। इसमें भी यह ध्यान रहे कि जो मृदु और स्‍निग्ध द्रव्य हो उसे ग्रहण करे। जहां जिस क्षेत्र और काल में जो द्रव्य श्रेष्ठ माना जाए वह उपलब्ध हो, उसे (आचार्य के लिए) लेना चाहिए।

कोद्दवुब्भज्जि त्ति कोद्दजाउलयम्, दोसु त्ति क्षेत्र-कालयोरिति, गुणाश्‍चैते—

कोद्दवुब्भज्जि अर्थात् कोद्दव और जाउलय, दोसु अर्थात् क्षेत्र और काल में। आचार्य के भक्तपान अतिशेष से ये गुण निष्पन्न होते हैं—

सुत्तत्थथिरीकरणं विणओ गुरुपूय सेहबहुमाणो।

दाणवतिसद्धवुड्ढी बुद्धीबलवद्धणं चेव।।

(ओघनि. 609)

1. आचार्य के सूत्र और अर्थ का स्थिरीकरण सुखपूर्वक होता है। 2. गुरु के प्रति विनय का प्रकटीकरण। 3. गुरु की पूजा (भक्ति) का सहज संपादन। 4. शैक्ष के मन में गुरु के प्रति बहुमान का भाव जागृत होता है। 5. दाता के मन में श्रद्धा की अभिवृद्धि होती है। 6. आचार्य के शरीरबल एवं बुद्धिबल की अभिवृद्धि होती है।

सू. 82-89. सत्तविधे..अजीवकायइअसमारंभे।

(टी.) एते चाचार्यातिशया: संयमोपकारायैव विधीयन्ते न रागादिनेति संयमं तद्विपक्षभूतमसंयमं चासंयमभेदभूतारम्भादित्रयं च सविपक्षं प्रतिपादयन् सूत्राष्टकं सातिदेशमाह—सत्तविहे इत्यादि सुगमम्, नवरं संयम: पृथिव्यादिविषयेभ्य: सङ्घट्टपरितापोपद्रवणेभ्य: उपरम:, अजीवकायसंजमे त्ति अजीवकायानां पुस्तकादीनां ग्रहणपरिभोगोपरम:, असंयमस्त्वनुपरम:, आरम्भादयोऽसंयमभेदा:, तल्लक्षणमिदं प्रागभिहितम्—

ये आचार्य के अतिशेष संयम के उपकार हेतु ही किए जाते हैं न कि राग आदि के कारण। अत: संयम और उसके प्रतिपक्षी असंयम तथा असंयम के ही भेदभूत आरंभ आदि तीन का सविपक्ष प्रतिपादन करते हुए अतिदेश सह अष्टसूत्र कहते हैं—सत्तविहे इत्यादि। ये सुगम हैं। तथापि संयम अर्थात् पृथ्वी आदि विषयों के संघट्टन, परिताप व उपद्रवण से उपरति। अजीवकाय संयम—अजीवकाय पुस्तक आदि के ग्रहण, परिभोग से उपरति। अनिवृत्ति असंयम है। आरंभ आदि असंयम के भेद हैं। उसका यह लक्षण पूर्वकथित है।

आरंभो उद्दवओ परितावकरो भवे समारंभो।

संकप्पो संरंभो सुद्धनयाणं तु सव्वेसिं।।

( )

सारे शुद्ध नयों की अपेक्षा से वध का संकल्प संरंभ है। परिताप करना समारंभ है। हिंसा आरंभ है। प्रस्तुत गाथा में ये तीनों शब्द क्रमश: आरंभ, समारंभ और संरंभ के क्रम से है।

नन्वारम्भादयोऽपद्रावण-परितापादिरूपा उक्तास्ते चाजीवकायानामचेतनतया न युक्तास्तदयोगादजीव-कायानारम्भादयोऽपीति, अत्रोच्यते, अजीवेषु पुस्तकादिषु ये समाश्रिता जीवास्तदपेक्षया अजीवकाय-प्राधान्यादजीवकायारम्भादयो न विरुध्यन्त इति।

प्रश्‍न—आरंभ आदि अपद्रावण, परिताप आदि रूप कहे गए, वे अजीवकाय के अचेतन होने से युक्त नहीं है। उनके अयोग से अजीव काय का आरंभ आदि भी युक्त नहीं है। समाधान—अजीव पुस्तक आदि में समाश्रित जो जीव है उनकी अपेक्षा अजीव काय के प्राधान्य से अजीवकाय का आरंभ आदि असंगत नहीं है।

सू. 90-93. अध....पण्णत्ता 4।

(टी.) अनन्तरं संयमादय उक्तास्ते च जीवविषया इति जीवविशेषान् स्थितित: प्रतिपादयन् सूत्रचतुष्टयमाह—अहेत्यादि सूत्रसिद्धम्, नवरम् अथेति परिप्रश्‍नार्थ:, भदन्तेति गुर्वामन्त्रणम्, अयसीति अतसी, कुसुंभो लट्टा, रालक: कंगूविशेष:, सन: त्वक्प्रधानो धान्यविशेष:, सर्षपा: सिद्धार्थका:, मूलक: शाकविशेष:, तस्य बीजानि मूलकबीजानि, ककारलोप-सन्धिभ्यां मूलाबीय त्ति प्रतिपादितमिति, शेषाणां पर्याया लोकरूढितो ज्ञेया इति, यावद्ग्रहणात् 'मंचाउत्ताणं मालाउत्ताणं ओलित्ताणं लित्ताणं लंछियाणं मुद्दियाणं' ति द्रष्टव्यम्, व्याख्याऽस्य प्रागिवेति, पुनर्यावत्करणात् 'पविद्धंसइ विद्धंसइ से बीए अबीए भवइ तेण परं' ति दृश्यम्।

बादरआउकाइयाणं ति, सूक्ष्माणां त्वन्तर्मुहूर्त्तमेवेति, एवमुत्तरत्रापि विशेषणफलं यथासम्भवं स्वधिया योजनीयम्।

अनंतर सूत्र में संयम आदि कहे गए जो जीव विषय है, अत: जीव विशेषों का स्थितित: कथन करने के लिए चार सूत्र का प्रतिपादन करते हैं—अह इत्यादि सूत्र सिद्ध है। यहां 'अथ' परिप्रश्‍न के लिए है। 'भदन्त' (भंते!) गुरु को आमंत्रण है। अयसी अर्थात् अतसी (अलसी), कुसुंभ, कंगू, सन (जुट/पटसन)—त्वक् प्रधान धान्य विशेष। सर्षप स्पष्ट है। मूलक—शाक विशेष, उसके बीज मूलक बीज। यहां ककार लोप और संधि होने से मूलबीय प्रतिपादित है।1 शेष के पर्याय लोक व्यवहार से ज्ञातव्य है। यावत् शब्द से मंचगुप्त, मालागुप्त, अवलिप्त, लिप्त, लांछित, मुद्रित द्रष्टव्य है। इसकी व्याख्या पूर्ववत् है। पुन: यावत् से प्रविध्वस्त होती है, विध्वस्त होता है, बीज अबीज होता है—द्रष्टव्य है।

बादर अप्कायिक जीवों की (स्थिति सात हजार वर्ष उत्कृष्ट है)। सूक्ष्म की स्थिति तो अंतर्मुहूर्त ही है। इसी प्रकार पश्‍चाद्वर्ती में विशेषण फल यथासंभव अपनी बुद्धि से संयोजनीय है।

सू. 94-109. सक्कस्स....पण्णत्ता।

(टी.) अनन्तरं नारका उक्ता इति स्थिति-शरीरादिभिस्तत्साधर्म्याद्देवानां वक्तव्यतामभिधित्सु: सूत्रप्रपञ्चमाह—सक्कस्सेत्यादि, सुगमश्‍चायम्, नवरं वरुणस्स महारन्नो त्ति लोकपालस्य पश्‍चिमदिग्वर्त्तिन:, सोमस्य पूर्वदिग्लोकपालस्य, यमस्य दक्षिणदिग्लोक-पालस्य।

अनंतर सूत्र में नारकों का कथन किया गया। उनके स्थिति, शरीर आदि का देवों से साधर्म्य होने से देवों की वक्तव्यता की अभीप्सा से सूत्र विस्तार करते हैं—सक्कस्स इत्यादि। यह सुगम है। वरुण महाराज— पश्‍चिमदिशावर्ती लोकपाल है। सोम पूर्व दिशा के लोकपाल है। यम दक्षिण दिशा के लोकपाल है।

सू.110,111. णंदिस्सरवरस्स....खोओदे।

(टी.) अनन्तरं देवानामधिकार उक्तो देवावासाश्‍च द्वीप-समुद्रा इति तदर्थं नंदीसरेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्।

अनंतर सूत्र में देवों का अधिकार कहा गया। देवों के आवास द्वीप-समुद्र हैं, अत: उसके लिए नंदीश्‍वर आदि सूत्रद्वय है, जो स्पष्ट है।

सू. 112. सत्त....अद्धचक्कवाला।

(टी.) एते च प्रदेशश्रेणीसमूहात्मकक्षेत्राधारा: श्रेण्याऽवस्थिता इति श्रेणिप्ररूपणायाह—सत्त सेढीत्यादि, श्रेणय: प्रदेशपङ्क्तय:, ॠज्वी सरला सा चासावायता च दीर्घा ॠज्वायता, स्थापना—, एकओ वंका एकस्यां दिशि वक्रा, दुहओ वंका उभयतो वक्रा, स्थापना—एगओ खहा एकस्यां दिश्यङ्कुशाकारा, दुहओ खहा उभयतोऽङ्कुशाकारा , चक्रवाला वलयाकृति:, अर्द्धचक्रवाला अर्द्धवलयाकारेति। एताश्‍चैतोवक्राद्या लोकपर्यन्तप्रदेशापेक्षा: सम्भाव्यन्ते।

ये प्रदेश श्रेणियां समूहात्मक क्षेत्राधार श्रेणी से अवस्थित हैं। अत: श्रेणी की प्ररूपणा करने के लिए कहते हैं—सत्त सेढी इत्यादि। श्रेणियां प्रदेश पंक्तियां हैं।

1. ॠजु आयता—जो सरल (सीधी) और आयत-लम्बी हो, वह ॠजुआयता है। इसकी स्थापना इस प्रकार है—

2. एकतोवक्रा—जो एक दिशा में वक्र हो, यथा—L,

3. द्वितोवक्रा—जो दोनों और वक्र हो, यथा—U

4. एकतोखहा—जो एक दिशा में अंकुश की तरह मुड़ी हुई हो, यथा—?

5. द्वितीखहा—जो उभयत: अंकुश की तरह मुड़ी हुई हो, यथा—S

6. चक्रवाला—जो वलयाकार हो— O

7. अर्धचक्रवाला—जो अर्धवलयाकार हो—(

ये एकत: वक्र आदि लोकान्त प्रदेश की अपेक्षा से हो सकती है।

सू. 113-122. चमरस्स....अच्चुतस्स।

(टी.) चक्रवालार्द्धचक्रवालादिना गतिविशेषेण भ्रमणयुक्तानि दर्पितत्वाद्देवसैन्यानि भवन्तीति तत्प्रतिपादनाय चमरेत्यादि प्रकरणं सुगमम्, नवरं पीठानीकम् अश्‍वसैन्यम्, नाट्यानीकं नर्त्तकसमूह:, गन्धर्व्वानीकं गायनसमूह:, एवं जहा पंचठाणए त्ति अतिदेशात् 'सोमे आसराया पीढाणीयाहिवई 2, वेकुंथू हत्थिराया कुंजराणियाहिवई 3, लोहियक्खे महिसाणियाहिवई 4,' इति द्रष्टव्यमेवमुत्तर-सूत्रेष्वपीति। तथा धरणस्येव सफलदाक्षिणात्यानां भवनपतीन्द्राणां सेना सेनाधिपतय:, औदीच्यानां तु भूतानन्दस्येवेति।

चक्रवाला, अर्धचक्रवाला आदि गति विशेष से दर्पित होने से देव सेनाएं भ्रमणयुक्त होती हैं। अत: उनके प्रतिपादन के लिए चमर इत्यादि प्रकरण कहा गया है, जो सुगम है। तथापि पीठानीक का अर्थ है—अश्‍वसेना। नाट्यानीक नर्तकसमूह है। गंधर्वानीक गायकसमूह है। इसी प्रकार यथा पंचम स्थान में है वैसे अतिदेश से अश्‍वराज सोम1 अश्‍वसेना का अधिपति है। हस्तिराज कुंथु हस्तिसेना का अधिपति है। लोहिताक्ष महिषसेना का अधिपति है। इस प्रकार उत्तर सूत्रों में भी द्रष्टव्य है। तथा धरणेन्द्र की भांति समस्त दाक्षिणात्य भवनपति इंद्रों की सेनाएं एवं सेनाधिपति हैं। उत्तर दिग्वर्ती भवनपति देवों के इंद्र की भूतानंद की भांति सेनाएं एवं सेनापति हैं।

सू. 123-128. चमरस्स....दससहस्सा।

(टी.) कच्छ त्ति समूह:, यथा धरणस्य तथा सर्वेषां भवनपतीन्द्राणां महाघोषान्तानाम्, केवलं पादातानीकाधिपतयोऽन्ये ज्ञेया:, ते च पूर्वमनन्तरसूत्रे भणिता:, नाणत्तं ति शक्रादीनामानतप्राणतेन्द्रान्ता-नामेकान्तरितानां हरिनेगमेषी पादातानीकाधिपति-रीशानादीनामारणाच्युतेन्द्रन्तानामेकान्तरितानां लघुपराक्रम इति। देवेत्यादि, देवा: प्रथमकच्छासम्बन्धिनोऽनया गाथयाऽवगन्तव्या:, चतुरासी गाहा, चतुरशीत्यादीनि पदानि सौधर्मादिषु क्रमेण योजनीयानि, नवरं विंशतिपदमानतप्राणतयोर्योजनीयम्, तयोर्हि प्राणताभि-धानस्येन्द्रस्यैकत्वात्, दशेति पदं त्वारणाऽच्युतयो-र्योजनीयम्, अच्युताभिधानस्येन्द्रस्यैकत्वादिति।

कच्छ अर्थात् समूह (कक्षाएं) जैसे धरण की (सेनापतियों की) कक्षाओं में देव-संख्या है, वैसे ही महाघोष पर्यन्त सभी भवनपति इन्द्रों के सेनाओं के सेनापतियों में हैं। केवल पदातिसेना के अधिपतियों में अंतर ज्ञेय है। वे पूर्व में अनंतर सूत्र में कही गई हैं। नाणत्तं—नानात्व का तात्पर्य है—शक्र आदि से आनत-प्राणतेन्द्र तक एकान्तरित के हरिनैगमेषी पदातिसेना के अधिपति है। अर्थात् सौधर्म, सनत्, ब्रह्म, शुक्र, और आनत-प्राणत के पदातिसेना के अधिपति हरिनैगमेषी हैं। ईशान आदि से आरण-अच्युतेन्द्र तक एक-एक के अन्तर से देवेन्द्रों की पदातिसेना के अधिपति लघुपराक्रम हैं। देव इत्यादि—प्रथम कक्षा आदि की देव संख्या इन गाथाओं से जाननी चाहिए। चउरासीति आदि गाथा—84 हजार देव आदि पद सौधर्म आदि क्रम से योजनीय है। आनत-प्राणत के 20 हजार देव योजनीय हैं क्योंकि इन दोनों का इंद्र एक ही है। आरण-अच्युत के 10 हजार देव योजनीय हैं क्योंकि इनके इंद्र भी एक है।

सू. 129. सत्तविहे....विप्पलावे।

(टी.) सकलमिदमनन्तरोदितं वचनप्रत्याय्यमिति वचनभेदानाह—सत्तविहेत्यादि, सप्तविधो वचनस्य भाषणस्य विकल्पो भेदो वचनविकल्प: प्रज्ञप्तस्तद्यथा— आङ ईषदर्थत्वादीषल्लपनमालाप:, नञ: कुत्सार्थत्वाद-शीलेत्यादिवत् कुत्सित आलाप: अनालाप इति, उल्लाप: काक्‍वा वर्णनं काक्‍वा वर्णनमुल्लाप: (अमरको.?) इति वचनात्, स एव कुत्सितोऽनुल्लाप:, क्‍वचित् पुनरनुलाप इति पाठस्तत्रानुलाप: पौन:पुन्य-भाषणम् अनुलापो मुहुर्भाषा (अमरको. 16) इति वचनात्, संलाप: परस्पर-भाषणं संलापो भाषणं मिथ: (अमरको. 16) इति वचनात्, प्रलापो निरर्थकं वचनं प्रलापोऽनर्थकं वच: (अमरकोश. 15) इति वचनात्, स एव विविधो विप्रलाप इति।

अनन्तर कहे गए सभी वचन विश्‍वसनीय हैं। अत: वचन भेदों को कहते हैं—'सत्तविहेत्यादि'। वचन अर्थात् भाषण के सात विकल्प हैं, जैसे आलाप—आङ् का अर्थ है ईषद् अर्थात् थोड़ा बोलना। नञ् कुत्सा अर्थ में होने से अशील इत्यादि की तरह कुत्सित आलाप अनालाप है। उल्लाप—काकु ध्वनि विकार। अनुल्लाप—कुत्सित ध्वनि विकार है। कहीं-कहीं अनुल्लाप का अर्थ पुन:-पुन: भाषण है। संलाप—परस्पर भाषण। प्रलाप—निरर्थक वचन। विप्रलाप—विविध प्रकार का निरर्थक वचन।

सू. 130. सत्तविहे....लोगोवयारविणए।

(टी.) एतेषां वचनविकल्पानां मध्ये केचिद्विकल्पा विनयार्था अपि स्युरिति विनयभेदप्रतिपादनायाह— सत्तविहेत्यादि, सप्तविधो विनीयतेऽष्टप्रकारं कर्माऽनेनेति विनय: प्रज्ञप्तस्तद्यथा—ज्ञानम् आभिनिबोधिकादि पञ्चधा, तदेव विनयो ज्ञानविनय:, ज्ञानस्य वा विनयो भक्त्यादिकरणं ज्ञानविनय:, उक्तं च—

इन विकल्पों के बीच कुछ विकल्प विनय के लिए भी हैं। अत: विनय के भेदों का प्रतिपादन करने के लिए कहते हैं—'सत्तविहे इत्यादि'। सात प्रकार से जिसके द्वारा अष्ट कर्मों का विनयन होता है वह विनय है, जैसे— 1. ज्ञान—आभिनिबोधिक आदि पांच प्रकार के ज्ञान के प्रति विनय ज्ञानविनय है अथवा ज्ञान की भक्ति-बहुमान करना ज्ञानविनय है। कहा भी है—

भत्ती 1 तह बहुमाणो 2

तद्दिट्ठत्थाण सम्म भावणया 3।

विहिगहण 4 ब्भासो वि य 5

एसो विणओ जिणाभिहिओ।।

( )

भक्ति, बहुमान और ज्ञानदृष्ट पदार्थों के प्रति सम्यक् भावना—विधि से ग्रहण और अभ्यास यह पांच प्रकार का विनय जिनप्रणीत है।

दर्शनं सम्यक्त्वं तदेव विनयो दर्शनविनयो दर्शनस्य वा तदव्यतिरेकाद्दर्शनगुणाधिकानां शुश्रूषणा-ऽनाशातना-रूपो विनयो दर्शनविनय:, उक्तं च—

2. दर्शन—सम्यक्त्व का विनय दर्शन विनय है। दर्शन की अथवा उससे अव्यतिरेक से दर्शनगुणाधिकों की सेवा-शुश्रूषा व अनाशतना रूप विनय दर्शन विनय है। कहा भी है—

सुस्सूसणा अणासायणा य

विणओ उ दंसणे दुविहो।

दंसणगुणाहिएसुं कज्जइ

सुस्सूसणाविणओ।।

सक्कार 1 ब्भुट्ठाणे 2 सम्माणा 3

सणअभिग्गहो तह य 4।

आसणमणुप्पयाणं 5 कीकम्मं 6

अंजलिगहो य 7।।

इंतस्सऽणुगच्छणया 8 ठियस्स

तह पज्जुवासणा भणिया 9।

गच्छंताणुव्वयणं 10

एसो सुस्सूसणाविणओ।।

दर्शन विनय दो प्रकार का है—शुश्रूषा और अनाशातना। दर्शन गुणाधिकों का शुश्रूषा विनय करना चाहिए। सत्कार, अभ्युत्थान, वस्त्र-पात्र आदि से सम्मान, आसन ग्रहण करने की प्रार्थना, आसन प्रदान, कृतिकर्म, अंजलिप्रगह, सम्मुखगमन, पर्युपासना और अनुव्रजन यह शुश्रूषा विनय है।

इह च सत्कार: स्तवन-वन्दनादि:, अभ्युत्थानं विनयार्हस्य दर्शनादेवाऽऽसनत्यजनम्, सन्मानो वस्त्र-पात्रादिपूजनम्, आसनाभिग्रह: पुनस्तिष्ठत आदरेण आसनानयनपूर्वकमुपविशताऽत्रेति भणनम्, आसनानुप्रदानं तु आसनस्य स्थानात् स्थानान्तरसञ्चारणम् कृतिकर्म्म द्वादशावर्त्तवन्दनकम्, शेषं प्रकटमिति, उचितक्रिया-करणरूपोऽयं दर्शने शुश्रूषणाविनय:। अनाशातनाविनयस्तु अनुचितक्रियाविनिवृत्तिरूप:, अयं पञ्चदशविध:, आह च—

यहां सत्कार का अर्थ है स्तवन, वंदना आदि। अभ्युत्थान—विनयार्ह के दर्शन होते ही आसन त्याग। सम्मान-वस्त्र, पात्र आदि से बहुमान। आसन- अभिग्रह—आदरपूर्वक आसन प्रदान करते हुए 'यहां विराजें' ऐसा कहना। आसन अनुप्रदान—आसन को अपने स्थान से स्थानांतरित करना। कृतिकर्म—द्वादशावर्तक वंदन (खमासमणो के पाठ से) शेष स्पष्ट है। उचित क्रियाकरण रूप यह शुश्रूषा विनय है।1 अनाशातना विनय अनुचित क्रिया विनिवृत्ति रूप है। यह पंद्रह प्रकार का है। कहा भी है—

तित्थगर 1 धम्म 2 आयरिय 3

वायगे 4 थेर 5 कुल 6 गणे 7 संघे 8।

संभोगिय 9 किरियाए 10

मइनाणाईण 15 य तहेव।।

( )

तीर्थंकर, धर्म, आचार्य, वाचक, स्थविर, कुल, गण, संघ, सांभोगिक (एक समाचारिक) क्रिया—आस्तिकता, मतिज्ञान आदिक—ये पन्द्रह हैं।

सम्भोगिका एकसामाचारीका:, क्रिया आस्तिकता, अत्र भावना—तीर्थकराणामनाशातनायां तीर्थकरप्रज्ञप्त-धर्म्मस्यानाशातनायाम् 'वर्त्तितव्य' मित्येवं सर्वत्र द्रष्टव्यमिति।

संभोगिक का अर्थ एक सामाचारिक है। क्रिया— आस्तिकता। इसका भावार्थ यह है—तीर्थंकरों की अनाशातना में तीर्थकर प्रज्ञप्त धर्म की आनाशातना में वर्तन करना चाहिए, ऐसा सर्वत्र द्रष्टव्य है।

कायव्वा पुण भत्ती बहुमाणो तहय वन्नवाओ य।

अरहंतमाइयाणं केवलनाणावसाणाणं।।

( )

पुन: अर्हत् आदि से केवलज्ञान पर्यंत सबकी भक्ति करनी चाहिए तथा उनका बहुमान व वर्णवाद करना चाहिए।

उक्तो दर्शनविनय:, साम्प्रतं चारित्रविनय उच्यते, तत्र चारित्रमेव विनयश्‍चारित्रस्य वा श्रद्धानादिरूपो विनयश्‍चारित्रविनय:, आह च—

दर्शन विनय का प्रतिपादन किया गया। अब चारित्र विनय कहते हैं। चारित्र ही विनय अथवा चारित्र की श्रद्धा आदि रूप विनय चारित्र विनय है। कहा भी है—

सामाइयादिचरणस्य सद्दहणया 1 तहेव काएणं।

संफासणं 2 परूवण 3 मह पुरओ भव्वसत्ताणं।।

( )

सामायिक आदि चारित्र का आचरण करने वाले के प्रति श्रद्धा तथा स्वयं चारित्र का आचरण करना व भव्य-जीवों के समक्ष उसकी प्ररूपणा करना चारित्र विनय है।

मनोवाक्कायविनयास्तु मन:प्रभृतीनां विनयार्हेषु कुशलप्रवृत्यादि:, उक्तं च—

मनोवाक्कायविनय मन आदि की विनयार्ह के प्रति कुशल प्रवृत्ति रूप है। कहा भी है—

मणवइकाइयविणओ आयरियाईण सव्वकालं पि।

अकुसलाण निरोहो कुसलाणमुईरणं तह य।।

( )

आचार्य आदि के प्रति सर्वकाल अकुशल एवं अशुभ मन, वचन और काय आदि का निरोध करना और कुशल की उदीरणा करना क्रमश: मन, वचन व काय का विनय है।

लोकानामुपचारो व्यवहार: तेन स एव वा विनयो लोकोपचारविनय:।

लोक का उपचार—लोक व्यवहार है। लोक व्यवहार के अनुरूप विनय करना लोकोपचार विनय है।

सू. 131-137. पसत्थमणविणए...अपडिलोमता।

(टी.) मनोवाक्कायविनयान् प्रशस्ताप्रशस्तभेदान् प्रत्येकं सप्तप्रकारान् लोकोपचारविनयं च सप्तधैवाह— पसत्थमणेत्यादि सूत्रसप्तकं सुगमम्, नवरं प्रशस्त: शुभो मनसो विनयनं विनय:, प्रवर्त्तनमित्यर्थ:, प्रशस्त-मनोविनय:। तत्र अपापक: शुभचिन्तारूप:, असावद्य: चौर्यादिगर्हितकर्मानालम्बन:, अक्रिय: कायिक्याधि-करणिक्यादिक्रियावर्जित:, निरुपक्लेश: शोकादि-बाधावर्जित:, स्‍नु प्रश्रवणे (पा. धा. 1038) इति वचनात् आस्‍नव: आश्रव: कर्मोपादानम्, तत्करणशील आस्‍नवकर:, तन्निषेधादनास्‍नवकर:। प्राणातिपाताद्या-श्रववर्जित इत्यर्थ:, अक्षयिकर: प्राणिनां न क्षये: व्यथाविशेषस्य कारक:, अभूताभिशङ्कनो न भूतान्यभिशङ्कन्ते बिभ्यति यस्मात् स तथा, अभयङ्कर इत्यर्थ:, एतेषां च प्राय: सदृशार्थत्वेऽपि शब्दनयाभिप्रायेण भेदोऽवगन्तव्योऽन्यथा वेति, एवं शेषमपि।

मन, वचन और काय विनय के प्रशस्त और अप्रशस्त के भेद से प्रत्येक के सात-सात भेद हैं और लोकोपचार विनय के भी सात ही प्रकार हैं, उसे कहते हैं—'पसत्थमणे' आदि सूत्रसप्तक सुगम है। तथापि प्रशस्त का अर्थ है—शुभ। शुभ में मन को प्रवृत्त करना प्रशस्त मनोविनय है। अपापक—शुभ चिंतन रूप, असावद्य—मन को चोरी आदि गर्हित कर्मों में न लगाना। अक्रिय— कायिकी, आधिकरणिकी आदि क्रियाओं में (मन को) प्रवृत्त न करना। निरूपक्लेश—शोक आदि बाधाओं से वर्जित। स्‍नु प्रश्रवणे धातु के अनुसार आस्‍नव आश्रव है, जो कर्मों का उपादान है। उसके निषेध से अनास्‍नवकर प्राणातिपात आदि पाप में प्रवृत्त नहीं है। अक्षयीकर—मन को प्राणियों को व्यथित करने में न लगाना। अभूताभिशंकन—जिससे प्राणी डरे नहीं वह अभयंकर है। इन सबका प्राय: समान अर्थ होने पर भी शब्द नय के अभिप्राय से भेद जानना चाहिए। इसी प्रकार शेष भी है।

आयुक्तं गमनम् आयुक्तस्य उपयुक्तस्य संलीनयोगस्य यदिति, एवं सर्वत्र, नवरं स्थानम् ऊर्ध्वस्थानं कायोत्सर्गादि, निसीयणं ति निषदनम् उपवेशनम्, तुयट्टणं शयनम्, उल्लङ्घनं डेवनं देहला (ल्या?) दे:, प्रलङ्घनम् अर्गलादे:, सर्वेषामिन्द्रियाणां योगा व्यापारा: सर्वे वा ये इन्द्रिययोगास्तेषां योजनता करणं सर्वेन्द्रिययोगयोजनता।

आयुक्त गमन अर्थात् उपयुक्त—संलीन योग युक्त गमन (अथवा यतनापूर्वक गमन) इसी प्रकार सर्वत्र है। स्थान का अर्थ है—ऊर्ध्वस्थान, कायोत्सर्ग आदि। निषदन—बैठना, तुयट्टण—त्वक्‍वर्तन, शयन, उल्लंघन— देहली आदि का उल्लंघन, प्रलंघन—अर्गला आदि का प्रलंघन, सर्वेन्द्रिय योग योजनता—सर्व इन्द्रियों के व्यापार अथवा सभी इन्द्रियों के योग की प्रयोजनता का प्रयोग।

अब्भासवत्तियं ति प्रत्यासत्तिवर्त्तित्वम्, श्रुताद्यर्थिना हि आचार्यादिसमीपे आसितव्यमित्यर्थ:, परच्छंदाणुवत्तियं ति पराभिप्रायानुवर्त्तित्वम्, कज्जहेउं ति कार्यहेतो:, अयमर्थ:—कार्यं श्रुतप्रापणादिकं हेतुं कृत्वा, श्रुतं प्रापितोऽहमनेनेति हेतोरित्यर्थ:, विशेषेण विनये तस्य वर्त्तितव्यं तदनुष्ठानं च कर्त्तव्यमिति, तथा कृतप्रतिकृतिता कृते भक्तादिनोपचारे प्रसन्ना गुरव: प्रतिकृतिं प्रत्युपकरणं सूत्रादिदानत: करिष्यन्तीति भक्तादिदानं प्रति यतितव्यमिति, आर्त्तस्य दु:खार्त्तस्य गवेषणम् औषधादेरित्यार्त्तगवेषणं तदेवाऽऽर्त्तगवेषणतेति, पीडितस्योपकार इत्यर्थ:, अथवा आत्मना आप्तेन वा भूत्वा गवेषणं सुस्थदु:स्थतयोरन्वेषणं कार्यमिति, देश-कालज्ञता अवसरज्ञता, सर्वार्थेष्वप्रतिलोमता आनुकूल्यमिति।

अभ्यासवर्तित्व अर्थात् प्रत्यासत्तिवर्तित्व—श्रुत आदि के ग्रहण के लिए आचार्य आदि के समीप बैठना चाहिए। परछंदानुवर्तित्व—दूसरों के अभिप्राय के अनुसार वर्तन करना। कार्यहेतु—कार्य—श्रुत प्राप्ति आदि हेतु—इनसे मैंने श्रुत प्राप्त किया है, अत: मुझे विशेष विनयपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और उसका अनुष्ठान करना चाहिए। कृतप्रतिकृतिता—भोजन आदि के द्वारा उपचार से गुरु को प्रसन्न करना (प्रत्युपकार की भावना से विनय करना) प्रतिकृति—प्रत्युपकार (गुरु सूत्र आदि प्रदान कर मेरे पर उपकार करेंगे) अत: अशन आदि के लिए मुझे प्रयत्‍न करना चाहिए। आर्त्तगवेषणता—दुखार्त—रोगी के लिए औषध आदि की गवेषणा करना। इसका अर्थ है पीड़ित के प्रति उपकार, अथवा स्वयं के द्वारा अथवा आत्मीय होकर सुस्थ और दु:स्थ रूप से अन्वेषण करना। देश कालज्ञता—अवसरज्ञता, सर्वार्थ-अप्रतिलोमता—सब विषयों में अनुकूल आचरण करना।

सू. 138,139. सत्त.....एवं चेव।

(टी.) विनयात् कर्मघातो भवति, स च समुद्घाते विशिष्टतर इति समुद्घातप्ररूपणायाह—सत्त समुग्घाये-त्यादि, हन् हिंसागत्यो: (पा. धा. 1012), हननं घात:, समित्येकीभावे, उत् प्राबल्ये, तत एकीभावेन प्राबल्येन च घातो निर्ज्जरा समुद्घात:, कस्य केन सहैकीभावगमनम्?, उच्यते, आत्मनो वेदनाकषायाद्यनुभवपरिणामेन, यदा ह्यात्मा वेदनीयाद्यनुभवज्ञानपरिणतो भवति तदा नान्यज्ञानपरिणत इति, प्राबल्येन घात: कथम्?, यस्माद्वेदनीयादिसमुद्घातपरिणतो बहून् वेदनीयादि-कर्म्मप्रदेशान् कालान्तरानुभवयोग्यानुदीरणाकरणेनाकृष्य उदये प्रक्षिप्यानुभूय निर्जरयति, आत्मप्रदेशै: सह संश्‍लिष्टान् शातयतीत्यर्थ:, उक्तं च—पुव्वकयकम्मसडणं तु निज्जरा (मूलाचारे 445) इति। स च वेदनादिभेदेन सप्तधा भवतीत्याह—सप्त समुद्घाता: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा— वेदनासमुद्घात इत्यादि, तत्र वेदनासमुद्घातोऽस-द्वेद्यकर्म्माश्रय:, कषायसमुद्घात: कषायाख्यचारित्र-मोहनीयकर्माश्रय:,

विनय से कर्मों का घात—नाश होता है और वह समुद्घात में विशिष्टतर होता है, अत: समुद्घात की प्ररूपणा के लिए कहते हैं—सत्त समुग्घाय इत्यादि। हन् हिंसागत्यो: के अनुसार घात का अर्थ है हनन। सम् एकीभाव के अर्थ में तथा उद् प्राबल्य अर्थ में है। अत: एकीभाव और प्रबलता से निर्जरा समुद्घात है। जिज्ञासा—किसका, किसके साथ एकीभाव होता है? समाधान—आत्मा का वेदना, कषाय आदि अनुभव परिणाम के साथ एकीभाव होता है। जब आत्मा वेदनीय आदि अनुभव ज्ञान परिणत होती है, तब अन्य ज्ञान परिणत नहीं होती। प्रबलता से घात का तात्पर्य है—जिस (प्रबलता से) वेदनीय आदि समुद्घात परिणत वेदनीय आदि बहु कर्मप्रदेशों को जो कालान्तर में अनुभव योग्य है उन्हें उदीरणा करण से आकृष्ट कर, उदय में लाकर— अनुभव कर निर्जरण करता है। अर्थात् आत्मप्रदेशों से संश्‍लिष्ट कर्मों का शाटन करता है। कहा भी है—पूर्वकृत कर्मों का शाटन निर्जरा है। वह वेदना आदि भेदों से सात प्रकार की है, उसे कहते हैं—समुद्घात सात हैं। यथा— वेदना समुद्घात इत्यादि। वेदना समुद्घात—असाता वेदनीय कर्म के आश्रित। कषाय समुद्घात—कषाय मोह (चारित्र मोहनीय) कर्म के आश्रित।

मारणान्तिकसमुद्घातोऽन्तर्मुहूर्त्त-शेषायुष्ककर्माश्रय:, वैकुर्विक-तैजसाऽऽहारकसमुद्घाता: शरीरनामकर्माश्रया:, केवलिसमुद्घातस्तु सदसद्वेद्य-शुभाशुभनामोच्च-नीचैर्गोत्रकर्माश्रय इति, तत्र वेदनासमुद्घातसमुद्धत आत्मा वेदनीयकर्म्मपुद्गलशातं करोति, कषायसमुद्घातसमुद्धत: कषायपुद्गलशातं मारणान्तिकसमुद्घातसमुद्धत: आयुष्ककर्मपुद्गलघातं वैकुर्विकसमुद्घातसमुद्धतस्तु जीवप्रदेशान् शरीराद्बहिर्नि: कास्य शरीरविष्कम्भबाहल्य-मात्रमायामतश्‍च सङ्ख्येयानि योजनानि दण्डं निसृजति निसृज्य च यथास्थूलान् वैक्रियशरीरनामकर्मपुद्गलान् प्राग्बद्धान् शातयति, यथोक्तम्—वेउव्वियसमुग्घाएणं समोहणइ, समोहणित्ता संखेज्जाइं जोयणाइं दंडं निसरइ, 2 त्ता अहाबायरे पोग्गले परिसाडेइ (कल्पसू.) त्ति, एवं तैजसा-ऽऽहारकसमुद्घातावपि व्याख्येयौ, केवलि-समुद्घातेन समुद्धत: केवली वेदनीयादि-कर्म्मपुद्गलान् शातयतीति, इहान्त्योऽष्टसामयिक: शेषास्त्वसङ्ख्यात-सामयिका इति।

मारणान्तिक समुद्घात—आयुष्य के अन्तर्मुहूर्त अवशेष रहने पर होनेवाले आयुष्य कर्म आश्रित। वैक्रिय-तैजस-आहारक समुद्घात—वैक्रिय आदि शरीर नाम कर्म के आश्रित। केवली समुद्घात—सदसदवेदनीय, शुभ-अशुभ नाम, उच्च-नीच गोत्र कर्म के आश्रित। वेदना समुद्घात से समुद्धत आत्मा वेदनीय कर्म के पुद्गलों का शातन करती है। कषाय समुद्घात से समुद्धत आत्मा कषाय पुद्गलों का शातन करती है। मारणान्तिक समुद्घात से समुद्धत आत्मा आयुष्य कर्म के पुद्गलों का शाटन करती है। वैक्रिय समुद्घात से समुद्धत आत्मा जीव प्रदेशों को शरीर से बाहर निकाल कर शरीर के विष्कंभ, बाहल्य और आयामत: संख्येय योजन का दंड निकालता है। दंड निकालकर यथास्थूल प्राग्बद्ध वैक्रियशरीरनाम कर्म पुद्गलों का शातन करता है (निर्जरण करता है।) जैसा कल्प सूत्र में कहा है—वैक्रिय समुद्घात से समवहत होता है। समवहत होकर संख्यात योजन का दंड निकालता है और यथा बादर पुद्गलों का परिशाटन करता है। इसी प्रकार तैजस और आहारक समुद्घात भी व्याख्येय हैं। केवली समुद्घात से समुद्धत केवली वेदनीय आदि कर्मपुद्गलों का शातन करते हैं। यह अष्ट सामायिक हैं। शेष छह असंख्य समयवाले हैं।

चतुर्विंशतिदण्डकचिन्तायां सप्तापि समुद्घाता मनुष्याणामेव भवन्तीत्याह—मणुस्साणं सत्तेत्यादि, एवं चेव त्ति सामान्यसूत्र इव सप्तापि समुच्चारणीया इति।

चौबीस दंडकों में सातों ही समुद्घात मनुष्य में ही होते हैं, अत: कहा गया—मनुष्यों में सातों समुद्घात होते हैं। एवं चेव अर्थात् सामान्य सूत्र की भांति सातों ही समुच्चारणीय हैं।

सू. 140-142. समणस्स....णिण्हगउप्पत्ति-णगराइं।।

(टी.) एतच्च समुद्घातादिकं जिनाभिहितं वस्त्वन्यथा प्ररूपयन् प्रवचनबाह्यो भवति यथा निह्नवा इति तद्वक्तव्यतां सूत्रत्रयेणाह—समणेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं प्रवचनम् आगमं निह्नुवते अपलपन्त्यन्यथा प्ररूपयन्तीति प्रवचननिह्नवा: प्रज्ञप्ता जिनै:। तत्र बहुरयं त्ति एकेन समयेन क्रियाध्यासितरूपेण वस्तुनोऽनुत्पत्ते: प्रभूतसमयैश्‍चोत्पत्ते:, बहुषु समयेषु रता: सक्ता बहुरता: दीर्घकालद्रव्य-प्रसूतिप्ररूपिण इत्यर्थ:। तथा जीव: प्रदेश एव येषां ते जीवप्रदेशास्त एव जीवप्रादेशिका:, अथवा जीवप्रदेशो जीवाभ्युपगमतो विद्यते येषां ते तथा, चरमप्रदेशजीव-प्ररूपिण इति हृदयम्।

इन समुद्घात आदि जिनप्रणीत वस्तुओं को अन्यथा प्ररूपित करते हुए प्रवचन बाह्य होता है, जैसे निह्नव। अत: उनकी वक्तव्यता तीन सूत्रों से कहते हैं—समणे इत्यादि। यह स्पष्ट है। प्रवचन अर्थात् आगम। निह्नवन करते हैं, अपलाप करते हैं, अन्यथा प्ररूपणा करते हैं वे प्रवचन निह्नव होते हैं—ऐसा जिनेश्‍वर भगवान ने कहा है। बहुरत—एक समय से क्रियाध्यासित रूप से वस्तु की उत्पत्ति नहीं होती है। उसकी उत्पत्ति बहुत समय से होती है। जिनकी मान्यता है कि द्रव्य की निष्पत्ति दीर्घकाल से होती है (उसमें बहुत समय लगते हैं) वे बहुरतवादी हैं। जीवप्रादेशिक—जीव प्रदेश में ही है (सभी प्रदेशों में नहीं, चरम प्रदेश ही है) यह जिनकी मान्यता है वे जीवप्रादेशिक अथवा जहां जीव का प्रदेश जीव रूप में स्वीकृत है वे। इसका तात्पर्य है कि वे जीव के चरम प्रदेश को ही जीव प्ररूपित करते हैं।

तथा अव्यक्तम् अस्फुटं वस्तु अभ्युपगमतो विद्यते येषां तेऽव्यक्तिका:, संयताद्यवगमे सन्दिग्धबुद्धय इति भावना।

तथा समुच्छेद: प्रसूत्यनन्तरं सामस्त्येन प्रकर्षेण च छेद: समुच्छेदो विनाश:, समुच्छेदं ब्रुवत इति सामुच्छेदिका:, क्षणक्षयिकभावप्ररूपका इत्यर्थ:। तथा द्वे क्रिये समुदिते द्विक्रियम् तदधीयते तद्वेदिनो वा द्वैक्रिया:, कालाभेदेन क्रियाद्वयानुभवप्ररूपिण इत्यर्थ:, तथा जीवा-ऽजीव-नोजीवभेदास्त्रयो राशय: समाहृतास्त्रिराशि, तत् प्रयोजनं येषां ते त्रैराशिका:, राशित्रयख्यापका इत्यर्थ:। तथा स्पृष्टं जीवेन कर्म्म न स्कन्धबन्धवद्बद्धमबद्धम्, तदेषामस्तीत्यबद्धिका: स्पृष्टकर्मविपाकप्ररूपका इति हृदयम्।

अव्यक्तिक—इसके अनुसार अभ्युपगमत: सभी वस्तुएं अस्पष्ट हैं। संयति आदि को जानने में अव्यक्त बुद्धि है, यह इसका भाव है। समुच्छेदिक—उत्पत्ति के अनंतर वस्तु का संपूर्ण विनाश छेद समुच्छेद है। जो समस्त वस्तु का पूर्ण विनाश मानते हैं वे सामुच्छेदिक हैं। अर्थात् वे वस्तु का अस्तित्व क्षणस्थायी ही स्वीकार करते हैं। द्वैक्रिय—जिनके मत से एक साथ दो क्रियाएं होती हैं अथवा उनका वेदन होता है वे द्वैक्रिय हैं अर्थात् काल भेद के बिना दो क्रियाओं का अनुभव होता है। त्रैराशिक—जो जीव, अजीव और नो जीव तीन राशि मानते हैं, वे त्रैराशिक हैं अर्थात् राशित्रय के आख्यापक हैं। अबद्धिक—इनके अनुसार कर्म जीव का स्पर्श करते हैं, स्कंध बंधवत् जीव से बद्ध नहीं होते। अर्थात् कर्म जीव से स्पृष्ट होकर ही विपाक होने पर फल देते हैं, ऐसी प्ररूपणा करते हैं।

धम्मायरिय त्ति धर्म्म: उक्तप्ररूपणादिलक्षण: श्रुतधर्म्मस्तत्प्रधाना: प्रणायकत्वेनाचार्या धर्म्माचार्या-स्तन्मतोपदेष्टार इत्यर्थ:, तत्र जमाली क्षत्रियकुमार:, यो हि श्रमणस्य भगवतो महावीरस्य भागिनेयो। भगवद्दुहितु: प्रियदर्शनाभिधानाया भर्त्ता पुरुषपञ्च-शतीपरिवारो भगवत्प्रव्राजित आचार्यत्वं प्राप्त:। श्रावस्त्यां नगर्यां तेन्दुके चैत्ये विहरन्ननुचिताहारादुत्पन्नरोगो वेदनाभिभूततया शयनार्थं समादिष्टसंस्तारकसंस्तरण: 'कृत: संस्तारक:?' इतिविहितपरिप्रश्‍न: संस्तारककारि-साधुना संस्त्रियमाणत्वेऽपि संस्तृत इति दत्तप्रतिवचनो गत्वा च दृष्टक्रियमाणसंस्तारक: कर्मोदयाद्विपर्यस्तबुद्धि: प्ररूपयामास 'यत् क्रियमाणं कृतमिति भगवान् दिदेश तदसत् प्रत्यक्षविरुद्धत्वाद् अश्रावणशब्दवत्', प्रत्यक्षविरुद्धता चास्यार्द्धसंस्तृतसंस्तारकासंस्तृतत्व-दर्शनात्, ततश्‍च क्रियमाणत्वेन प्रत्यक्षसिद्धेन कृतत्वधर्मोऽपनीयत इति भावना, आह च—

धम्मायरिय—उक्त प्ररूपणा आदि लक्षण श्रुतधर्म प्रधान धर्म के प्रणायक आचार्य धर्माचार्य हैं। उन मतों के उपदेष्टा हैं। जमाली—क्षत्रिय कुमार, जो श्रमण भगवान महावीर की बड़ी बहन का पुत्र भागिनेय था। वह भगवान की पुत्री प्रियदर्शना का पति था, जिसे पांच सौ पुरुषों के साथ भगवान ने प्रवर्जित किया था। आचार्य बनकर जो श्रावस्ती नगरी के तिन्दुक (उद्यान के) चैत्य में विहरण कर रहा था। एकदा अनुचित आहार से शरीर रोगाक्रान्त हो गया। वेदना की अधिकता से पीड़ाक्रांत आचार्य जमाली ने शिष्यों को शय्या-संस्तरण करने का निर्देश दिया। उसने पूछा—बिछौना कर लिया क्या? ऐसा पूछे जाने पर बिछौना करनेवाले श्रमण ने संस्त्रियमाण होने पर भी, किया है (किया जा रहा है) ऐसा कहने पर जाकर देखा कि बिछौना किया जा रहा है। कर्मोदय से उसकी बुद्धि विपर्यय को प्राप्त हो गई। उसने यह प्ररूपणा कर दी कि जो क्रियमाण कृत का भगवान का सिद्धांत है, वह असद् है क्योंकि वह प्रत्यक्ष विरुद्ध है जैसे अश्रावण शब्द। इसकी प्रत्यक्ष विरुद्धता और अर्द्ध संस्तृत (आधा बिछाया हुआ बिछौना) संस्तारक की असंस्तृतता दिखने से है। बाद में क्रियमाण (होने से) प्रत्यक्ष सिद्ध होने से कृतत्व धर्म अपनीत हो जाता है, यह भावार्थ है। कहा भी है—

सक्खं चिय संथारो ण कज्जमाणो कडो त्ति मे जम्हा।

बेति जमाली सच्चं ण कज्जमाणं कतं तम्हा।।

(विभा. 2790)

(जमाली की मान्यता थी कि) मुझे प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है कि बिछौना क्रियमाण है, कृत नहीं है। अत: सारा क्रियमाण कृत नहीं होता। किंतु क्रिया की परिसमाप्ति होने पर ही वह कृत होता है।

यश्‍चैवं प्ररूपयन् स्थविरैरेवमुक्त:—हे आचार्य! क्रियमाणं कृतमिति नाध्यक्षविरुद्धम्, यदि हि क्रियमाणं क्रियाविष्टं कृतं नेष्यते तत: क्रियानारम्भसमय इव पश्‍चादपि क्रियाऽभावे कथं तदिष्यत इति सदा प्रसङ्गात्, क्रियाऽभावस्याविशिष्टत्वात्, यदप्युक्तम् 'अर्द्धसंस्तृतसंस्तारकासंस्तृतत्वदर्शनात्' तदप्युक्तम्, यतो यद्यदा यत्राकाशदेशे वस्त्रमास्तीर्यते तत्तदा तत्रास्तीर्णमेव, एवं पाश्‍चात्त्यवस्त्रास्तरणसमये खल्वसावास्तीर्ण एवेति, आह च—

जमाली को ऐसी प्ररूपणा करते देख स्थविरों ने इस प्रकार कहा—हे आर्य! क्रियमाण कृत प्रत्यक्ष विरुद्ध नहीं है। यदि क्रियमाण क्रियाविष्ट कृत अभीष्ट नहीं है, तब क्रिया के अनारंभ समय की भांति बाद में भी क्रिया का अभाव होने पर कैसे उसकी वांछा करते हो? इस प्रकार सदैव उसका अप्रसंग होगा क्योंकि क्रिया का अभाव सामान्य ही है। जो यह कहा गया कि आधे बिछाए हुए संस्तारक की असंस्तृतता देखने से तो वह भी उपयुक्त नहीं है। क्योंकि जब जिस आकाश देश में वस्त्र बिछाया जाता है, वह उस समय आस्तीर्ण ही है। इसी प्रकार परवर्ती वस्त्र के आस्तारण समय में भी वह आस्तीर्ण ही है। कहा भी है—

जं जत्थ णभोदेसे अत्थुव्वति जत्थ जत्थ समयम्मि।

तं तत्थ तत्थमत्थुतमत्थुव्वंतं पि तं चेव।।

(विभा. 2803)

आकाश के जिस भाग में संस्तारक का जो भाग जिस समय आस्तीर्ण किया जाता है, वह उस समय बिछाया हुआ कहा जाता है। उसे आस्तीर्यमाण भी कहा जाता है। अत: सारा आस्तीर्यमाण संस्तारक आस्तीर्ण होता है।

तदेवं विशिष्टसमयापेक्षीणि भगवद्ववचनातीति, एवमपि प्रत्युक्तो यो न तत् प्रतिपन्नवान्, सोऽयं बहुरतधर्म्माचार्य: 1।

तथा तिष्यगुप्त: वसुनामधेयाचार्यस्य चतुर्दश-पूर्वधरस्य शिष्य:, यो हि राजगृहे विहरन्नात्म-प्रवादाभिधानपूर्वस्य एगे भंते! जीवप्पएसे जीवे त्ति वत्तव्वं सिया? नो इणट्ठे समट्ठे, एवं दो तिन्नि संखेज्जा असंखेज्जा वा जाव एक्केणावि पएसेण ऊणे नो जीवे त्ति वत्तव्वं सिया, जम्हा कसिणे पडिपुन्ने लोगागासपएसतुल्लप्पएसे जीवे त्ति वत्तव्वं सिया ( ) इत्येवमादिकमालापकमधीयान: कर्मोदयादुत्थित: सन्नित्थमभिहितवान् यद्येकादयो जीवप्रदेशा: खल्वेकप्रदेशहीना अपि न जीवाख्यां लभन्ते किन्तु चरमप्रदेशयुक्ता एव लभन्त इति, तत: स एवैक: प्रदेशो जीव इति, तद्भावभावित्वाज्जीवत्वस्येति, आह च—

इस प्रकार भगवान के वचन विशिष्ट समयापेक्ष है, ऐसा कहने पर भी जो उस समय प्रतिपन्न नहीं हुआ, वह बहुरतवाद के प्ररूपक जमाली थे। तिष्यगुप्त चतुर्दशपूर्वधर आचार्य वसु के शिष्य थे। वे विहरण करते हुए राजगृह में पधारे। वहां आत्मप्रवाद पूर्व को पढ़ाते समय जीव संबंधी आलापक आया। उसमें भगवान महावीर और गौतम स्वामी का संवाद आया— गौतम ने पूछा—भंते! क्या जीव के एक प्रदेश को जीव कहा जा सकता है? भगवान्—नहीं। इसी प्रकार दो, तीन यावत् संख्यात अथवा एक प्रदेश न्यून असंख्यात प्रदेश भी जीव नहीं कहा जा सकता है। इसलिए संपूर्ण लोकाकाशतुल्य प्रदेशवाला जीव कहा जाता है। ऐसा सुनकर कर्मोदय (मोहोदय के कारण) से वह शंकित हो गया। यह सत्य है कि एक, दो यावत् एक प्रदेश न्यून असंख्यात प्रदेशी भी जीव नहीं कहा जाता है। किन्तु चरम प्रदेशयुक्त ही जीव कहा जाता है। अत: वह एक चरम प्रदेश ही जीव है। क्योंकि उसके होने पर ही जीव का जीवत्व होता है। कहा भी है—

एकातयो पतेसाणो जीवो णो देसहीणो वि।

जं तो स जेण पुण्णो स एव जीवो पतेसो त्ति।।

(विभा. 2818)

तिष्यगुप्त के मन में यह विपर्यास हो गया कि एक, दो आदि प्रदेश जीव नहीं है। यावत् एक प्रदेश से न्यून भी जीव नहीं होता। वह (जीव) जिस प्रदेश से पूर्ण होता है वह प्रदेश (अंतिम प्रदेश) ही वस्तुत: जीव है।

यश्‍चैवमभिदधानो गुरुणोक्तो नैतदेवम्, जीवाभाव-प्रसङ्गात्, कथम्?, भवदभिमतोऽन्त्यप्रदेशोऽप्यजीव:, आद्यप्रदेशतुल्यपरिमाणत्वात्, प्रथमादिप्रदेशवत्, प्रथमादिप्रदेशो वा जीव:, शेषप्रदेशतुल्यपरिमाणत्वाद्, अन्त्यप्रदेशवत्, न च पूरण इति कृत्वा तस्य जीवत्वं युज्यते, एकैकस्य पूरणत्वाविशेषाद्, एकमपि विना तस्यासम्पूर्णत्वमिति, आह च—

तिष्यगुप्त के ऐसा कहने पर गुरु ने कहा—ऐसा नहीं है। क्योंकि ऐसा मानने से आप द्वारा अभिमत अन्तिम प्रदेश भी अजीव होगा। क्योंकि वह भी आद्य प्रदेश के तुल्य परिणामवाला है। अथवा प्रथम आदि प्रदेश जीव है क्योंकि शेष प्रदेशों के तुल्य उसके प्रदेश है, जैसे—अन्त्यप्रदेश। किन्तु वह पूर्ण न होने से उसे जीव नहीं कहा जाता क्योंकि एक-एक का पूरणत्व सामान्य है। एक के भी बिना उसकी पूर्णता नहीं होगी। कहा भी है—

गुरुणाऽभिहितो जति ते पढमपतेसा न संमतो जीवो।

तो तप्परिमाणो च्चिय जीवो कधमंतिमपदेसो?।।

(विभा. 2819)

गुरु ने कहा—यदि तुम प्रथम प्रदेश को जीव नहीं मानते हो तो अंतिम प्रदेश जीव कैसे होगा? क्योंकि वह (अंतिम प्रदेश) भी अन्य प्रदेशों से तुल्य परिमाणवाला होता है।

एवमुक्तोपि न प्रतिपन्नवान्, तत: सङ्घाद् बहिष्कृत:, यश्‍चामलकल्पायां मित्रश्रीनाम्‍ना श्रमणोपासकेन संखड्यां भक्तादिग्रहणार्थं गृहमानीयाग्रतश्‍च विविधानि खाद्यकादिद्रव्याण्युपनिधाय तत एकैकमवयवं दत्त्वा पादेषु निपत्य 'अहो धन्योऽहं मया साधव: प्रतिलम्भिता:' इत्यभिदधानेन 'अहो अहं भवता धर्षित:' इति वदन् 'भवत्सिद्धान्तेन भवान् प्रतिलम्भितो मया यदि परं वर्द्धमानस्वामिसिद्धान्तेन न' इति प्रतिभणता प्रतिबोधित:, सोऽयं जीवप्रदेशिकानां धर्माचार्य इति 2।

आचार्य के द्वारा ऐसा कहने पर भी जब वह नहीं समझा तब गुरु ने उसे संघ से बहिष्कृत कर दिया। वहां से वह आमलकल्पा नगरी में आया। वहां मित्रश्री नामक श्रमणोपासक ने जीमनवार में भक्त आदि के लिए घर में आने का निमंत्रण दिया। जब तिष्यगुप्त भिक्षार्थ गए तब विविध खाद्यक आदि पदार्थों का एक-एक अवयव (आखिरी खंड जैसे चावल का एक दाना, वस्त्र का एक तार आदि) सम्मुख लाकर एक-एक अवयव देकर चरणों में गिरकर कहने लगा—अहो! मैं धन्य हूं। मैंने (आप जैसे) साधुओं को प्रतिलाभित किया। ऐसा कहने पर तिष्यगुप्त ने कहा—अहो! मैं तुम्हारे द्वारा तिरस्कृत हुआ। ऐसा कहने पर मित्रश्री ने कहा—मैंने आपके सिद्धांत से ही आपको प्रतिलाभित किया है। भगवान वर्धमान स्वामी के सिद्धांत से नहीं। ऐसा कहने पर वह प्रतिबोधित हुआ। यह तिष्यगुप्त जीवप्रादेशिकवादियों का धर्माचार्य हुआ।

तथा आषाढ:, येन हि श्‍वेतव्यां नगर्यां पोलासे उद्याने स्वशिष्याणां प्रतिपन्नागाढयोगानां रात्रौ हृदयशूलेन मरणमासाद्य देवेन भूत्वा तदनुकम्पया स्वकीयमेव कडेवरमधिष्ठाय सर्वां सामाचारीम् अनुप्रवर्त्तयता योगसमाप्ति: शीघ्रं कृता, वन्दित्वा तानभिहितं च—क्षमणीयं भदन्ता:! यन्मया यूयं वन्दनं कारिता:, यस्य च शिष्या 'इयच्चिरमसंयतो वन्दितोऽस्माभि:' इति विचिन्त्याव्यक्तमतमाश्रिता:, तथाहि—

अव्यक्तिक—एक बार आचार्य आषाढ़ श्‍वेतविका नगरी के पोलास उद्यान में पधारे। वे आगाढ़ योग से प्रतिपन्न शिष्यों को योगाभ्यास करा रहे थे। एकदा रात्रि में हृदयशूल से उनका देहांत हो गया। वे मरकर देव बने। शिष्यों के प्रति अनुकंपा से वे पुन: अपने मृत कलेवर में प्रविष्ट हो गए। सर्व सामाचारी का अनुप्रवर्तन कर शीघ्र योग समाप्ति कर देव रूप में प्रकट होकर शिष्यों से कहा—श्रमणो! मुझे क्षमा करो। मैंने तुमसे वंदना करवाई (असंयती होते हुए भी संयती आत्माओं से वंदना करवाई, यह बात बताकर वे अपने स्थान पर चले गए।) शिष्यों ने सोचा—असंयमी चिरकाल तक हमारे द्वारा वंदित हुए। ऐसा चिंतन कर (वे संदेह से घिर गए कि पता नहीं कौन देव है और कौन साधु) वे अव्यक्त मताश्रित हो गए। कहा भी है—

को जाणति किं साधू देवो वा तो ण वंदणिज्जो त्ति।

होज्जाऽसंजतणमणं होज्ज मुसं वायअमुओ त्ति।।

(विभा. 2841)

श्रमणों को संदेह हो गया कि कौन जानता है कि कौन साधु है और कौन देव? कोई भी वंदनीय नहीं है। यदि वंदना करें तो आचार्य आषाढ़ की तरह असंयत की वंदना हो सकती है। अमुक व्यक्ति व्रती है—यह कहना मृषावाद है।

यच्छिष्यांश्‍च प्रति—

थेरवयणं जति परे संदेहो किं सुरो त्ति साधु त्ति।

देवे कधं ण संका? किं सो देवो अदेवो त्ति।।

तेण कहिते त्ति व मी देवोऽहं देवदरिसणातो।

साधु त्ति अहं कधिते समाणरूवम्मि किं संका?।।

देवस्स किध वयणं सच्चंति साधुरूवधारिस्स।

ण परोप्परं पि वंदध जं जाणंता वि जतयो त्ति।।

(विभा. 2841-44)

श्रमणों ने जब एक दूसरे को वंदना करना बंद कर दिया तो स्थविर एवं गीतार्थ मुनियों ने कहा—यदि तुम्हें दूसरों में संदेह होता है कि वह देव है अथवा साधु? तो फिर 'मैं देव हूं' आचार्य आषाढ़ के इस कथन पर संदेह क्यों नहीं हुआ कि वह देव है या नहीं? यदि कहो कि उसने स्वयं कहा था कि मैं देव हूं तथा उसका देव का रूप प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा था। अत: संदेह का कोई अवकाश नहीं था तो फिर 'मैं साधु हूं, ऐसा कहने पर तथा साधु का प्रत्यक्ष रूप दिखाई देने पर भी संदेह क्यों? अथवा क्या तुम यह मानते हो कि देव का वचन तो सत्य है और साधु का वचन सत्य नहीं है जिससे कि हम मुनि हैं ऐसा जानते हुए भी परस्पर वंदन व्यवहार नहीं करते हो?

एवं चोच्यमाना अप्यप्रतिपद्यमाना यद्विनेया सङ्घाद् बहिष्कृता विहरन्तश्‍च राजगृहे बलभद्राभिधानराजेन कटकमर्द्देन मारणमादिश्य 'कथमस्मान् यतीन् श्रावकस्त्वं मारयसि' इति ब्रुवाणा 'न वयं जानीम: के यूयं चौरा वा चारिका वा' इति प्रत्युत्तरदानत: प्रतिबोधिता: सोऽयमव्यक्तमतधर्माचार्य:, न चायं तन्मतप्ररूपकत्वेन किन्तु प्रागवस्थायामिति 3।

ऐसा कहने पर भी वे शिष्य नहीं समझे तब स्थविरों ने उन्हें संघ से अलग कर दिया। एकदा वे विहार करते हुए राजगृही में आए। वहां के राजा बलभद्र (मौर्यवंशी श्रमणोपासक राजा) ने कोड़े मारने का आदेश दिया। तब साधुओं ने कहा—राजन्! तुम तो श्रावक हो, हम साधुओं को कैसे मरवा रहे हो? तब राजा ने कहा—तुम चोर हो या गुप्तचर हो, हमें क्या पता? इस प्रकार उत्तर-प्रत्युत्तर से उन्हें प्रतिबोधित किया। इस प्रकार वे अव्यक्त मत के आचार्य थे। किन्तु वे इस मत के प्ररूपक नहीं थे किन्तु पूर्व में वे अव्यक्त मत के प्रतिपादकों के आचार्य थे।

तथा अश्‍वमित्र:, यो हि महागिरिशिष्यस्य कौण्डिन्याभिधानस्य शिष्यो मिथिलायां नगर्यां लक्ष्मीगृहे चैत्ये अनुप्रवादाभिधाने पूर्वे नैपुणिके वस्तुनि छिन्नच्छेदनयवक्तव्यतायां पडुप्पन्नसमयनेरइया वोच्छिज्जिस्संति, एवं जाव वेमाणिय त्ति, एवं बिइयाइसमएसु वत्तव्व। ( ) मित्येवंरूप-मालापकमधीयानो मिथ्यात्वमुपगत:, बभाण च—यदि सर्व एव वर्त्तमानसमयसञ्जाता व्यवच्छेस्त्यन्ति तदा कुत: कर्मणां वेदनमिति, आह च—

अश्‍वमित्र—समुच्छेदिक—एक बार मिथिला नगरी में आचार्य महागिरि (वी. नि. 220 वर्ष पश्‍चात्) का शिष्य कौडिन्य था। उनका शिष्य अश्‍वमित्र लक्ष्मीगृह चैत्य में अनुप्रवाद पूर्व की नैपुणिक वस्तु का अध्ययन कर रहा था। उसमें छिन्न छेद नय की वक्तव्यता में 'प्रथम समय में उत्पन्न सभी नरक विच्छिन्न हो जाएंगे', यावत् वैमानिक तक। इसी प्रकार द्वितीय एवं तृतीय समय के नैरयिक भी विच्छिन्न होंगे' ऐसा आलापक था। इस आलापक के पठन के बाद वह शंकाग्रस्त हो मिथ्यात्व को प्राप्त हो गया। वह बोला—यदि वर्तमान समय में उत्पन्न सभी जीव ही व्यवच्छिन्न हो जाएंगे तो कर्मों का वेदन कौन करेगा? कहा भी है—

एवं च कओ कम्माण वेयणं सुकयदुक्कयाणं ति?।

उप्पायाणंतरओ सव्वस्स वि णाससब्भावा।।

( )

ऐसा करने से कृत सुकृत और दुष्कृत कर्मों का वेदन कैसे होगा? जब उत्पत्ति के अनन्तर सभी विनाश स्वभाववाले हैं।

यश्‍चैवं प्ररूपयन् गुरुणा भणित:—

उनके ऐसा कहने पर गुरु ने कहा—

एगनयमएणमिदं सुत्तं वच्चाहि मा हु मिच्छत्तं।

निरवेक्खो सेसाण वि नयाण हिययं वियारेहि।।

( )

हे भद्र! यह सूत्र एकनयिक है। अत: तुम मिथ्यात्व को प्राप्त मत होओ। निरपेक्ष शेष नयों का भी हृदय से विचार करो।

ण हि सव्वधा विणासो अद्धापज्जायमेत्तणासम्मि।

अद्धापर्याया: कालकृतधर्मा:,

सपरम्पज्जायाणंतधम्मणो वत्थुणो जुत्तो।।

(विभा. 2875)

उत्पाद के अनन्तर विनाश का अर्थ है—अद्धापर्याय का नाश। अत: अद्धापर्याय का नाश होने मात्र से वस्तु के सर्वथा विनाश का कथन युक्त नहीं है क्योंकि वस्तु स्व-पर आदि अनन्त पर्यायों से युक्त होती है। अत: अनन्त पर्यायात्मक वस्तु के एक पर्याय का उच्छेद होने पर वस्तु के संपूर्ण उच्छेद का कथन युक्त नहीं है।

अध सुत्तातो त्ति मती णणु सुत्ते सासतं पि णिद्दिट्ठं।

वत्थुं दव्वट्ठाए असासतं पज्जवट्ठाए।।

यदि तुम कहो कि प्रति समय वस्तु का नाश होता है, ऐसा आगम में उल्लेख है तो यह ठीक नहीं है क्योंकि यह पहले ही कहा जा चुका है कि यह कथन एक नय की अपेक्षा से है। आगम में वस्तु को शाश्‍वत भी कहा गया है। वहां बताया गया है कि द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा से वस्तु शाश्‍वत और पर्यायार्थिक नय से अशाश्‍वत है

एत्थ वि ण सव्वणासो समयादिविसेसणं जओऽभिहितं।

इधरा ण सव्वणासे समयातिविसेसणं जुत्तं।।

(विभा. 2876,77)

आगम में वस्तु के सर्वथा नाश का निरूपण नहीं है। वहां पर प्रथम समय के नारक विच्छिन्न हो जाएंगे—इस प्रकार समय आदि विशेषण से युक्त नाश का प्रज्ञापन है। यदि सर्वथा नाश अभिप्रेत हो तो समय आदि विशेषण का प्रयोग युक्त नहीं है।

इदं चाप्रतिपद्यमान उद्घाटित:, यश्‍च काम्पिल्ये शुल्कपालश्रावकैर्मार्यमाण: 'अस्माभिर्यूयं श्रावका: श्रुता:, तत् कथं साधून् मारयथ' इति वदन् 'युष्मत्सिद्धान्तेन प्रव्रजिता: श्रावकाश्‍च ये ते व्यवच्छिन्ना:, यूयं वयं चान्ये' इति दत्तप्रत्युत्तर: सम्यक्त्वं प्रतिपन्न: सोऽयं सामुच्छेदिकानां धर्माचार्य इति 4।

आचार्य के समझाने पर भी वह नहीं समझा, अत: उसे संघ से अलग कर दिया। वह कांपिल्यपुर गया। उसने शुल्कपाल (चुंगी अधिकारी) श्रावकों द्वारा पीटे जाने पर कहा—हमने तो सुना था आप श्रावक हैं, पर आप कैसे श्रावक हैं जो साधुओं को पीटते हो? तब उन्होंने कहा—आपके मतानुसार जो प्रव्रर्जित थे और श्रावक थे वे व्युच्छिन्न हो गए? न आप साधु हैं न हम श्रावक। हम दोनों ही कोई और हैं। इस प्रकार प्रश्‍न-प्रतिप्रश्‍न से उन्हें पुन: सम्यक्त्व प्राप्त हुआ। वे समुच्छेदवाद के धर्माचार्य (अश्‍वमित्र) थे।

तथा गंग इति, यो हि आर्यमहागिरिशिष्यस्य धनगुप्तस्य शिष्य: उल्लुकातीराभिधाननगराच्छरद्याचार्य-वन्दनार्थं प्रस्थित उल्लुकां नदीमुत्तरन् खलतिना शिरसा दिनकरकरनिकरसम्पातसञ्जातमुष्णं पादाभ्यां च शीतलजलजनितनितान्तशीतं वेदयंश्‍चिन्तयामास— सूत्रेऽभिहितमेका क्रियैकदा वेद्यते शीता वोष्णा वा, अहं च द्वे क्रिये वेदयामि अतो द्वे क्रिये समयेनैकेन वेद्येते इति, गत्वा च गुर्वन्तिके वन्दित्वाऽभिदधावभिप्राय-मात्मीयमाचार्याय, तेन चावाचि—मैवं वोच:, यतो नास्त्येकदा क्रियाद्वयवेदनम्, केवलं समय-मनसोरतिसूक्ष्मतया भेदो न लक्ष्यते, उत्पलपत्रशतव्यतिभेदवत्, एवं च प्रतिपादित: सन्नप्रतिपद्यमानो बहिष्कृत:।

गंग-द्वैक्रिय—आचार्य महागिरि के शिष्य धनगुप्त के शिष्य गंग थे। वे उल्लुकातीर नगर से शरद ॠतु में आचार्य वंदना के लिए गए। उल्लुका नदी को पार करते समय सिर गंजा होने से सूर्य की किरणों के समूह के संपात से सिर में गर्मी का अनुभव हुआ और पैरों से शीतल जल जनित नितांत शीतलता का अनुभव होने से उन्होंने सोचा—आगमों में ऐसा कहा है—'एक समय में एक ही क्रिया का वेदन होता है, शीत हो अथवा उष्ण।' मैं दो क्रियाओं का अनुभव करता हूं। अत: एक समय में दो क्रियाओं का वेदन होता है। उन्होंने गुरु के पास जाकर, उन्हें वंदना कर अपना अभिप्राय आचार्य को निवेदित किया। आचार्य ने कहा—ऐसा मत कहो क्योंकि एक समय में दो क्रिया का वेदन नहीं होता है, किंतु समय और मन के अति सूक्ष्म होने से पृथक्ता का वेदन नहीं होता जैसे शत कमलपत्र भेदन। ऐसा समझाने पर वे समझे नहीं तब उन्हें संघ से अलग कर दिया।

अन्यदा राजगृहे महातपस्तीरप्रभाभिधाने नदविशेषे मणिनागनाम्‍नो नागस्य चैत्ये पर्षनमध्ये स्वमतमावेदयन् मणिनागेन विसर्प्पद्दर्प्पगर्भया भारत्याऽभिहितो—रे रे दुष्टशैक्ष! कस्मादस्मासु सत्स्वेवमप्रज्ञापनीयं प्रज्ञापयसि?, यत इहैव स्थाने स्थितेन भगवता वर्द्धमानस्वामिना प्रणिन्ये यथैकदैकैव क्रिया वेद्यत इति, ततस्त्वं ततोऽपि लष्टतरो जात:?, छर्द्दयैनं वातम्, मा ते दोषात् नाशयिष्यामीति भयमापन्न: प्रतिबुद्ध:, सोऽयं द्वैक्रियाणां धर्माचार्य इति 5।

एक बार आचार्य गंग राजगृह नगर में आए। वहां महातप:तीरप्रभ नाम का एक झरना था। वहां मणिनाग नामक नाग का चैत्य था। उस चैत्य में परिषद के मध्य अपने मत का प्रतिपादन करते हुए को मणिनाग ने कहा—अरे दुष्ट शिष्य! तू मेरे होते हुए भी कैसे अप्रज्ञापनीय का प्रज्ञापन कर रहा है क्योंकि इसी स्थान पर अवस्थित हो भगवान महावीर ने एक ही समय में एक ही क्रिया के वेदन का प्रतिपादन किया था। क्या तुम उनसे भी अधिक ज्ञानी हो। इस प्ररूपणा को छोड़ो। अन्यथा तू दोष से नष्ट हो जाएगा, इस प्रकार वह भय को प्राप्त कर प्रतिबुद्ध हो गया। यह आचार्य गंग द्वैक्रियों के धर्माचार्य थे।

तथा छलुए त्ति, द्रव्य-गुण-कर्म्म-सामान्य-समवाय-विशेषलक्षणषट्पदार्थप्ररूपकत्वाद् गोत्रेण च कौशिकत्वात् षडुलूक:, यो हि नामान्तरेण रोहगुप्त:, यश्‍चाऽन्तरञ्ज्यां पुर्यां भूतगुहाभिधानव्यन्तरायतने व्यवस्थितानां श्रीगुप्ताभिधानानामाचार्याणां वन्दनार्थं ग्रामान्तरादागच्छन् प्रवादिप्रदापितपटहध्वनिमाकर्ण्य सदर्प्पं च तं निषेध्याऽऽचार्यस्य तन्निवेद्य ततो मायूर्यादिविद्या उपादाय राजकुलमतिगत्य बलश्रीनाम्‍नो नरनायकस्याग्रत: पोट्टशालाभिधानपरिव्राजकप्रवादिनमाहूय तेन च जीवा-ऽजीवलक्षणे राशिद्वये स्थापिते तत्प्रतिभाप्रतिघाताय नोजीवलक्षणं तृतीयं राशिं व्यवस्थाप्य तद्विद्यानां स्वविद्याभि: प्रतिघातकरणेन तं निगृह्य गुरुसमीपमागत्य तन्निवेदितवान्।

षडुलूक—द्रव्य, गुण, कर्म, सामान्य, समवाय और विशेष लक्षण षट् पदार्थ का प्ररूपण करने से और गोत्र से कौशिक होने से उनका नाम षडुलूक था। उनका अपर नाम रोहगुप्त था। अंतरंजिका नाम की नगरी में भूतगुह नामका एक व्यंतरायतन था। वहां अवस्थित श्रीगुप्त नामक आचार्य को वंदना करने ग्रामान्तर से आते हुए रोहगुप्त ने एक घोषणा सुनी। प्रवादी के द्वारा दी गई पटह ध्वनि सुनकर और सदर्प उसका निषेध करके (चुनौती को स्वीकार करके) आचार्य को निवेदन किया। आचार्य ने उसे मायूरी आदि विद्याएं प्रदान की। उन विद्याओं को ग्रहण कर वह राजसभा में गया। राजा बलश्री के समक्ष पोट्टशाल नामक परिव्राजक प्रतिवादी को बुलाकर उसके साथ (वाद के लिए प्रस्तुत हुआ)। परिव्राजक ने जीव राशि और अजीव राशि नामक राशिद्वय की स्थापना की। उसकी प्रतिभा के प्रतिघात के लिए नो जीव लक्षण तृतीय राशि की स्थापना कर उसकी विद्याओं का अपनी विद्याओं से प्रतिघात कर निग्रह कर दिया। गुरु के पास आकर सब निवेदन किया।

यश्‍च गुरुणा अभिहितो यथा—गच्छ राजसभा-मनुप्रविश्य ब्रूहि राशित्रयप्ररूपणमपसिद्धान्तरूपं वादिपरिभवाय मया कृतमिति, ततो योऽभिमानादाचार्यं प्रत्यवादीत् यथा राशित्रयमेवास्ति, तथाहि—जीवा: संसारस्थादय:, अजीवा घटादय:, नोजीवास्तु दृष्टान्तसिद्धा:, यथा हि दण्डस्यादिमध्याग्राणि भवन्तीत्येवं सर्वभावानां त्रैविध्यमिति, यश्‍च राजसमक्षमाचार्येण कुत्रिकापणे जीवयाचने पृथिव्यादि-जीवलाभात् अजीवयाचने अचेतनलेष्ट्वादिलाभात् नोजीवयाचनेऽचेतनलेष्ट्-वादिलाभाच्च निगृहीत:, सोऽयं त्रैराशिकधर्माचार्य इति 6।

आचार्य ने कहा—शिष्य तूने असत्य प्ररूपणा कैसे की? जाओ! राजसभा में जाकर यह बताओ कि मैंने वादी के परिभव के लिए अपसिद्धांत रूप राशित्रय की प्ररूपणा की थी। तब उसने अहंकार से आचार्य को प्रत्युत्तर दिया कि राशि तीन ही हैं, यथा—जीव—संसारस्थ आदि, अजीव—घट आदि, नो जीव—दृष्टांत सिद्ध। जैसे दंड के आदि, मध्य और अग्र होते हैं वैसे ही सभी पदार्थों का त्रैविध्य है। तब राजा के समक्ष आचार्य के द्वारा कुत्रिकापण में याचना करने पर पृथ्वी आदि जीव, अजीव की याचना करने पर लेष्टु आदि अचेतन द्रव्य दिया। किन्तु नो जीव की याचना करने पर अचेतन लेष्टु देने पर उसका निग्रह हो गया। वह त्रैराशिक धर्माचार्य रोहगुप्त (षडुलूक) था।

तथा गोष्ठामाहिल इति, यो हि दशपुरनगरे आर्यरक्षितस्वामिनि दिवं गते आचार्यश्रीदुर्ब्बलिकापुष्पमित्रे गणं परिपालयति विन्ध्याभिधानसाधोरष्टमं कर्मप्रवादाभिधानं पूर्वमाचार्यादुपश्रुत्य प्रत्युच्चारयत: कर्म्मबन्धाधिकारे किञ्चित् कर्म जीवप्रदेशै: स्पृष्टमात्रं कालान्तरस्थितिम-प्राप्य विघटते शुष्ककुड्यापतितचूर्णमुष्टिवत्, किञ्चित् पुन: स्पृष्टं बद्धं च कालान्तरेण विघटते आर्द्रलेपकुड्ये सस्‍नेहचूर्णवत् किञ्चित् पुन: स्पृष्टं बद्धं निकाचितं जीवेन सहैकत्वमापन्नं कालान्तरेण वेद्यते इत्येवमाकर्ण्योक्तवान् नन्वेवं मोक्षाभाव: प्रसजति, कथम्? जीवात् कर्म्म न वियुज्यते, अन्योन्याविभागबद्धत्वात्, स्वप्रदेशवत्, उक्तं च—

गोष्ठामाहिल—दशपुर नगर में आर्य आर्यरक्षित के दिवंगत होने पर आचार्य दुर्बलिका पुष्पमित्र गण का परिपालन करते थे। एक बार विन्ध्य नामक साधु कर्मप्रवाद नामक अष्टम पूर्व को आचार्य से सुनकर प्रत्युच्चार कर रहे थे। कर्मबंध अधिकार में विवेचन चल रहा था कि कुछ कर्म जीव के प्रदेशों से स्पृष्ट मात्र होकर कालांतर में स्थिति का परिपाक होने पर विलग हो जाते हैं जैसे सूखी भित्ति पर फेंकी गई रेत। कुछ कर्म स्पृष्ट हो बद्ध होते हैं और कालांतर में अलग हो जाते हैं जैसे गीली भित्ति पर फेंकी गई गीली रेत की मुष्टि। कुछ पुन: जीव से स्पर्श होकर बद्ध होते है और गाढ़ रूप में बंध जाते हैं और जीव के साथ एकत्व को प्राप्त करके कालांतर में भोगे जाते हैं। ऐसा सुनकर (गोष्ठामाहिल) ने कहा—क्या ऐसा मानने से मोक्ष का अभाव नहीं होगा? विन्ध्य ने कहा—कैसे? गोष्ठामाहिल ने कहा—जीव से कर्म अलग नहीं होंगे क्योंकि वे परस्पर एकात्मबद्ध हैं जैसे अपने प्रदेश। कहा भी है

सोतुं भणति सदोसं वक्खाण्णमिणं ति पावति जतो भे।

मोक्खाभावो जीवप्पदेसकम्माविभागातो।।

विन्ध्य के पास कर्म विषयक सारी व्याख्या सुन वह गोष्ठामाहिल विप्रतिपन्न हो गया। उसने कहा—आत्म प्रदेश और कर्मों को इस तरह अविभक्त मानने पर तो मोक्ष के ही अभाव का प्रसंग प्राप्त होगा। अत: आपका यह सारा प्ररूपण दोषयुक्त है।

णहि कम्मं जीवातो अवेति अविभागतो पदेस व्व।

तदणवगमादमोक्खो जुत्तमिणं तेण वक्खाणं।।

(विभा. 2997,98)

कर्म जीव से अलग नहीं होता क्योंकि कर्म का जीव के साथ तादात्म्य संबंध होता है, जैसे जीव का अपने प्रदेशों के साथ। जैसे जीव के प्रदेशों को जीव से पृथक् नहीं किया जा सकता, वैसे ही कर्म को भी जीव से पृथक् नहीं किया जा सकता। कर्म के दूर हुए बिना मोक्ष संभव नहीं है अत: यह व्याख्या अधिक उपयुक्त है

तथा जीव: कर्म्मणा स्पृष्टो न तु बध्यते, वियुज्यमानत्वात्, कञ्चुकेनेव तद्वानिति, ततो विन्ध्यसाधुनैतस्मिन्नाचार्यायाऽर्थे निवेदिते यस्तेनाभिहितो 'भद्र! यदुक्तं त्वया जीवात् कर्म्म न वियुज्यत इति, तत्र प्रत्यक्षबाधिता प्रतिज्ञा आयु:कर्म्मवियोगात्मकस्य मरणस्य प्रत्यक्षत्वात्, हेतुरप्यनैकान्तिकोऽन्योन्याविभागसम्बद्धा-नामपि क्षीरोदकादीनामुपायतो वियोगदर्शनात्, दृष्टान्तोऽपि न साधनधर्मानुगत:, स्वप्रदेशस्य वियुतत्वासिद्धे-स्तद्रूपेणानादिरूपत्वाद्, भिन्नं च जीवात् कर्म्मेति, यच्चोक्तं 'जीव: कर्म्मणा स्पृष्टो न बध्यते' इत्यादि, तत्र किं प्रतिप्रदेशं स्पृष्टो नभसेवोत त्वङ्मात्रे कञ्चुकेनेव?, यद्याद्य: पक्ष: तदा दृष्टान्त-दार्ष्टान्तिकयोर्वैषम्यं कञ्चुकेन प्रतिप्रदेशमस्पृष्टत्वाद्, अथ द्वितीय:, ततो नापान्तरालगत्यनुयायि कर्म, पर्यन्तवर्त्तित्वाद्, बाह्याङ्गमलवद्, एवं सर्वो मोक्षभाक् कर्मानुगमरहितत्वात् मुक्तवत्' इत्यादि प्रतिपाद्यमानो यो नैतत् प्रतिपन्नवानुद्घाटितश्‍चेति सोऽयमबद्धिकधर्माचार्य इति 7।

कर्म का स्पर्श होने से जीव बंधता नहीं है क्योंकि वह वियुज्यमान है जैसे पोशाक और उसको पहननेवाला। तब विन्ध्य साधु ने यह आचार्य से निवेदित किया। उन्होंने कहा—भद्र! जो तुमने कहा है कि जीव कर्म से विलग नहीं होते, यह प्रत्यक्षबाधित प्रतिज्ञा है। क्योंकि आयु कर्म का वियोग होने से मरण प्रत्यक्ष है। यह हेतु भी अनेकांतिक है क्योंकि परस्पर एकमेव संबद्ध दूध और पानी का भी उपायत: वियोग देखा जाता है और यह दृष्टांत भी साधन धर्म का अनुगत नहीं हैं। अपने प्रदेश का स्वरूप अनादि रूप होने से प्रदेश वियुत होना असिद्ध है। अत: कर्म जीव से भिन्न है। यह जो कहा गया कि जीव कर्म से स्पृष्ट होता है बद्ध नहीं होता। तब क्या उसका प्रति प्रदेश स्पर्श आकाश की तरह है अथवा त्वचा मात्र में स्पर्श करनेवाले कंचुक की तरह है। यदि पहला पक्ष है तब दृष्टांत और दार्ष्टान्तिक में वैषम्य है क्योंकि कंचुक के द्वारा प्रति प्रदेश का स्पर्श नहीं किया जाता है। यदि द्वितीय पक्ष है, तब वह कर्म अन्तरालगति में अनुसरण नहीं करता क्योंकि पर्यन्तवर्ती है जैसे बाह्य अंगों का मल। इस प्रकार सबका मोक्ष हो जाएगा क्योंकि मुक्त की भांति कर्म का अनुगमन नहीं होगा। इतना सब समझाने पर भी वह समझा नहीं तब उसे गण से अलग कर दिया। वे अबद्धिक मत के आचार्य हुए।

उत्पत्तिनगराणि सप्तानां क्रमेण सप्तैव होत्थ त्ति सामान्येन वर्त्तमानत्वेऽपि नगराणां तद्विशेषगुणातीत-त्वेनातीतनिर्देश:, सावत्थी गाहा, ॠषभपुरं राजगृहम्, उल्लुका नदी, तत्तीरवर्त्तिनगरमुल्लुकातीरम्, पुरीति नगरी अंतरंजीति तन्नाम, इह च मकारोऽलाक्षणिक:, दसपुर त्ति अनुस्वारलोपादिति।

सातों ही निह्नवों के उत्पत्ति नगर क्रमश: सात हुए। सामान्यतया विद्यमान होने पर भी विशेष गुणातीत होने से उन नगरों में अतीत का निर्देश हुआ है। श्रावस्ती गाथा— ॠषभपुर—राजगृह, उल्लुका—नदी उसका तटवर्ती नगर उल्लुकातीर, पुरी अर्थात् अंतरंजी, यह नाम है। यहां मकार अलाक्षणिक है। दशपुर में अनुस्वार का लोप हुआ है।

सू. 143,144. सातावेयणिज्जस्स....वइदुहता।

(टी.) एते च निह्ववा: संसारे पर्यटन्त: सातासातभोगिनो भविष्यन्तीति तत्स्वरूपं सूत्रद्वयेनाह—सायेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् अणुभावे त्ति विपाक: उदयो रस इत्यर्थ:, मनोज्ञा: शब्दादय: सातोदयकारणत्वादनुभावा एवोच्यन्ते, तथा मनस: शुभता मन:शुभता, साऽपि सातानुभावकारणत्वात् सातानुभाव उच्यते, एवं वच:शुभताऽपि, मन:सुखता वा सातानुभाव:, तत्स्वरूपत्वात् तस्या:, एव वाक्सुखताऽपीति, एवमसातानुभावोऽपि।

ये निह्वव संसार में घूमते हुए साता-असाता भोगी होंगे। अत: उसका स्वरूप सूत्रद्वय से कहते हैं—साता इत्यादि। यह स्पष्ट है। तथापि अनुभाव अर्थात् विपाक—उदय रस। मनोज्ञ शब्द आदि साता के उदय का कारण होने से अनुभाव कहे जाते है। मनस: शुभता—मन की सुखता। वह भी साता के अनुभाव का हेतु होने से सातानुभाव कही जाती है। इसी प्रकार वच: शुभता भी है। अथवा मनुसुखता सातानुभाव है क्योंकि वह साता रूप है। इसी प्रकार वचन सुखता भी है। असातानुभाव भी इसी प्रकार है।

सू. 145-149. महाणक्खत्ते....उत्तरासाढा।

(टी.) सातासाताधिकारात् तद्वतां देवविशेषाणां प्ररूपणाय सूत्रपञ्चकमाह—महेत्यादि सुगमम्, नवरं पूर्वं द्वारं येषामस्ति तानि पूर्वद्वारिकाणि, पूर्वस्यां दिशि गम्यते येष्वित्यर्थ:, एवं शेषाण्यपि सप्त सप्तेति, इह चार्थे पञ्च मतानि सन्ति, यत आह चन्द्रप्रज्ञप्त्याम्—तत्थ खलु इमाओ पंच पडिवत्तीओ पन्नत्ताओ, तत्थेगे एवमाहंसु कत्तिआइआ सत्त नक्खत्ता पुव्वदारिया पन्नत्ता (10।21), एवमन्ये मघादीन्यपरे धनिष्ठादीनि इतरेऽश्‍विन्यादीनि अपरे भरण्यादीनि, दक्षिणापरोत्तरद्वाराणि च सप्त सप्त यथामतं क्रमेणैव समवसेयानीति, वयं पुण एवं वयामो अभियियाइया णं सत्त नक्खत्ता पुव्वदारिया पन्नत्ता (10।21), एवं दक्षिणद्वारिकादीन्यपि क्रमेणैवेति, तदिह षष्ठं मतमाश्रित्य सूत्राणि प्रवृत्तानि, लोके तु प्रथमं मतमाश्रित्यैतदभिधीयते, यदुत—

साता-असाताधिकार से साता-असातायुक्त देव विशेष के प्ररूपण के लिए सूत्रपंचक कहते हैं—मह इत्यादि। यह सुगम है। तथापि पूर्व द्वार जिनका हैं, वे पूर्वद्वारिक हैं। जिन नक्षत्रों में पूर्व दिशा में जाते हैं वे। इसी प्रकार शेष सात-सात नक्षत्र हैं। इस अर्थ में पांच मत हैं। क्योंकि चंद्रप्रज्ञप्ति में कहा हैं—यहां ये पांच प्रतिपत्ति प्रज्ञप्त हैं। इनमें कृतिका आदि सात नक्षत्र पूर्वद्वारिक हैं। इसी प्रकार मघा आदि के बाद में घनिष्ठा आदि तथा बाद में अश्‍विनी आदि के पश्‍चात् भरणी आदि। दक्षिण, पश्‍चिम एवं उत्तर द्वार में सात-सात यथामत क्रम से ज्ञातव्य हैं। हम पुन: यह कहते हैं कि अभिजित आदि सात नक्षत्र पूर्वद्वारिक हैं। इसी प्रकार क्रम से दक्षिण-द्वारवाले नक्षत्र हैं। यहां इस षष्ठ मत की अपेक्षा सूत्र की प्रवृत्ति है। लोक में प्रथम मत की अपेक्षा यह माना जाता है। जैसा कहा है—

दहनाद्यमृक्षसप्तकमैन्द्र्यां तु मघादिकं च याम्यायाम्।

अपरस्यां मैत्र्यादिकमथ सौम्यां दिशि धनिष्ठादि।।

कृतिका आदि सात नक्षत्र पूर्व दिशा के हैं। मघादि सात-नक्षत्र दक्षिण के हैं। अनुराधादि सात नक्षत्र पश्‍चिम दिशा के हैं। घनिष्ठादि सात नक्षत्र उत्तर दिशा के हैं।

भवति गमने नराणामभिमुखमुपसर्प्पतां शुभप्राप्तौ।

अथ पूर्वमृक्षसप्तकमुद्दिष्टं मध्यममुदीच्याम्।।

इस क्रम से जिस दिशा का जो नक्षत्र है उस नक्षत्र के दिन उस दिशा में जाने पर वह नक्षत्र सामने होता है। अत: उस दिशा में यात्रा करनेवाले को उस यात्रा में शुभ फल की प्राप्ति होती है। जो नक्षत्र पूर्व दिशा में कहे गए हैं वे उत्तर दिशा की यात्रा में मध्यम हैं।

पूर्वायामौदीच्यं प्रातीच्यं दक्षिणाभिधानायाम्।

याम्यं तु भवति मध्यममपरस्यां यातुराशायाम्।।

इसी तरह उत्तर दिशा के नक्षत्र पूर्व दिशा की यात्रा में मध्यम हैं। दक्षिण दिशा के नक्षत्र पश्‍चिम दिशा की यात्रा में मध्यम हैं तथा पश्‍चिम दिशा के नक्षत्र दक्षिण दिशा की यात्रा में मध्यम हैं।

येऽतीत्य यान्ति मूढा: परिघाख्यामनिलदहनदिग्रेखाम्।

निपतन्ति तेऽचिरादि दुर्व्यसने निष्फलारम्भा:।।

( )

जो अनभिज्ञ वायव्य कोण से आग्‍नेय कोण तक गई हुई परिघ नामक रेखा के नक्षत्रों को लांघकर दक्षिण दिशा में यात्रा करते हैं वे शीघ्र ही संकट के गर्त में गिर जाते हैं और जिस कार्य को प्रारंभ करते हैं उसमें उन्हें सफलता नहीं मिलती है।

सू. 150,151. जंबुद्दीवे....आणंदणे चेव।।

(टी.) देवाधिकाराद्देवनिवासकूटसूत्रद्वयं जंबू इत्यादि कण्ठ्यम्, केवलं सोमणसे त्ति सौमनसे गजदन्तके देवकुरूणां प्राचीने कूटानि शिखराणि, सिद्धे गाहा, सिद्धायतनोपलक्षितं सिद्धकूटं मेरुप्रत्यासन्नमेवं सर्व्वगजदन्तकेषु सिद्धायतनानि, शेषाणि तत: परंपरयेति, सोमणसे त्ति सौमनसकूटं तत्समाननामकतदधिष्ठातृ-देवभवनोपलक्षितम्, मङ्गलावतीविजयसमनामदेवस्य मङ्गलावतीकूटम्, एवं देवकुरूदेवनिवासो देवकुरुकूटमिति, विमल-काञ्चनकूटे यथार्थे क्रमेण च वत्सावत्समित्रा-भिधानाधोलोकवासिदिक्कुमारीद्वयनिवासभूते, वशिष्टकूटं तन्नामदेवनिवास:, एवमुत्तरत्रापि। गन्धमादनो गजदन्तक एवोत्तरकुरूणां प्रतीचीन:, तत्र सिद्धे गाहा कण्ठ्या, नवरं स्फटिककूट-लोहिताक्षकूटे अधोलोकनिवासिभोगङ्करा-भोगवत्यभिधानदिक्कुमारीद्वयनिवासभूते इति।

देव अधिकार से देव निवास कूट के दो सूत्र—जंबू इत्यादि हैं, जो स्पष्ट हैं। केवल सोमनस का तात्पर्य सौमनस गंजदंतक में देवकुरु के पूर्व में कूट—शिखर हैं। सिद्ध गाथा स्पष्ट है। सिद्धायतन को उपलक्षित सिद्धकूट है। मेरू के पास सभी गजदंतक पर्वतों में सिद्धायतन हैं। शेष उससे परंपर हैं। सौमनस कूट उसके समान नाम के अधिष्ठायक देव भवन से उपलक्षित है। मंगलावती विजय के समान नामवाले देव का मंगलावती कूट है। इसी प्रकार देवकुरुनिवासी का देवकुरु कूट है। विमल-कांचन कूट पर यथार्थ क्रम से वत्सा, वत्समित्रा नामक अधोलोक निवासी दोनों दिशाकुमारी का निवास है। वशिष्ठकूट उसी नाम के देव का निवास है। इसी प्रकार उत्तरवर्ती भी हैं। गंधमादन गजदंतक उत्तरकुरु के पश्‍चिम में हैं। सिद्ध गाथा स्पष्ट है। स्फटिककूट, लोहिताक्षकूट अधोलोकवासी भोगंकरा एवं भोगवती नाम की दोनों दिशाकुमारियों का निवास है।

सू. 152-155. विइंदियाणं....पण्णत्ता।

(टी.) कूटेष्वपि पुष्करिणीजले द्वीन्द्रिया: सन्तीति द्वीन्द्रियसूत्रं बेइंदियाणमित्यादि, जातौ द्वीन्द्रियजातौ या: कुलकोटय: तास्तथा ताश्‍च या योनिप्रमुखाश्‍च द्विलक्षसङ्ख्यद्वीन्द्रियोत्पत्तिस्थानद्वारिकास्ता जातिकुल-कोटियोनिप्रमुखा:, इह च विशेषणं परपदं प्राकृतत्वात्, तासां शतसहस्राणि लक्षाणीति, इदमुक्तं भवति— द्वीन्द्रियजातौ या योनयस्तत्प्रभवा या: कुलकोटियस्तासां लक्षाणि सप्त प्रज्ञप्तानीति, तत्र योनिर्यथा गोमय:, तत्र चैकस्यामपि कुलानि विचित्राकारा: कृम्यादय इति। शेषा धु्रवगण्डिका ससम्बन्धा पूर्ववद् व्याख्येयेति।

कूटों में पुष्करिणी के जल में द्वीन्द्रिय भी होते हैं, अत: बेइंदियाणं इत्यादि द्वीन्द्रिय सूत्र है। जाति में द्वीन्द्रिय जाति में जो कुल कोटियां हैं, वे योनि प्रमुख दो लाख संख्या द्वीन्द्रिय उत्पत्तिस्थान द्वारिका हैं, वे जातिकुलकोटि योनि प्रमुख—योनि प्रवाह में होने वाली कुलकोटियां हैं। यहां विशेषण परक पद प्राकृत के कारण है। वे शत-सहस्र—लाखों हैं। यहां कहा है—द्वीन्द्रिय जाति में जो योनियां हैं उनमें उत्पन्न जो कुल कोटियां हैं वे सात लाख हैं। यहां योनि—जैसे गोबर योनि। एक ही कुल में भी विविध प्रकार के कृमि आदि हैं। शेष ध्रुवगंडिका ससंबंध पूर्ववत व्याख्येय है।

इति श्रीमदभयदेवाचार्यविरचिते स्थानाख्यतृतीयाङ्गविवरणे सप्तस्थानकाभिधानं सप्तममध्ययनं समाप्तमिति। श्‍लोका: 930।।

इति श्रीमद् अभयदेवसूरि विरचित स्थानांग सूत्र विवरण में सप्तमस्थान नामक सप्तम अध्ययन समाप्त। श्‍लोक 930

♦

आठवां स्थान

2

आठवां स्थान

सू. 1. अट्ठहिं....वीरियसंपण्णे।

(टी.) व्याख्यातं सप्तममध्ययनमधुना सङ्ख्याक्रम-सम्बद्धमेवाष्टस्थानकाख्यमष्टममध्ययनमारभ्यते, तस्य चेदमादिसूत्रम्—अट्ठहीत्यादि, अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायं सम्बन्ध:—अनन्तरं पुद्गला उक्ता:, ते च कार्म्मणा: प्रतिमाविशेषप्रतिपत्तिमतो विशेषेण निर्जीर्यन्त इत्येकाकिविहारप्रतिमायोग्य: पुरुषो निरूप्यते, इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या, संहितादिचर्चस्तु प्रसिद्ध एव, नवरम् अष्टाभि: स्थानै: गुणविशेषै: सम्पन्नो युक्तोऽनगार: साधुरर्हति योग्यो भवति, एगल्ल त्ति एकाकिनो विहारो ग्रामादिचर्या स एव प्रतिमा अभिग्रह:। एकाकिविहारप्रतिमा जिनकल्पप्रतिमा मासिक्यादिका वा भिक्षुप्रतिमा तामुपसम्पद्य आश्रित्य णमित्यलङ्कारे विहर्त्तुं ग्रामादिषु चरितुम्, तद्यथा—सड्ढि त्ति श्रद्धा तत्त्वेषु श्रद्धानमास्तिक्यमित्यर्थोऽनुष्ठानेषु वा निजोऽभिलाष-स्तद्वत्, सकलनाकिनायकैरप्यचलनीयसम्यक्त्वचारित्र-मित्यर्थ:, पुरुषजातं पुरुषप्रकार: 1, तथा सत्यं सत्यवादि, प्रतिज्ञाशूरत्वात्, सद्भ्यो हितत्वाद्वा सत्यम् 2, तथा मेधा श्रुतग्रहणशक्तिस्तद्वत् मेधावि, अथवा मेराए धावति त्ति मेधावि मर्यादावर्त्ति 3, तथा मेधावित्वाद् बहु प्रचुरं श्रुतम् आगम: सूत्रतोऽर्थतश्‍च यस्य तद् बहुश्रुतम्, तच्चोत्कृष्टतोऽसम्पूर्णदशपूर्वधरं जघन्यतो नवमस्य तृतीयवस्तुवेदीति 4, तथा शक्तिमत् समर्थं पञ्चविधकृततुलनमित्यर्थ:, तथाहि—

सातवें अध्ययन की व्याख्या की गई। अब संख्या क्रम से ही सम्बद्ध अष्टम स्थान नामक आठवां अध्ययन प्रारम्भ करते हैं। उसका यह आदि सूत्र है—'अट्ठहिं इत्यादि'। इसका पूर्व सूत्र से यह सम्बन्ध है—अनंतर सूत्र में पुद्गल कहे गए। प्रतिमा विशेष प्रतिपन्न अनगार विशेष रूप से कार्मण पुद्गलों की निर्जरा करता है। अत: एकलविहारप्रतिमा योग्य पुरुष का निरूपण करते हैं। इस प्रकार से संबद्ध की यह व्याख्या है। संहिता आदि प्रसिद्ध ही है। अष्ट गुण विशेष से युक्त अनगार एकाकी विहार प्रतिमा के योग्य होता है। प्रतिमा का तात्पर्य है अभिग्रह। एकाकी विहार प्रतिमा अर्थात् जिनकल्प प्रतिमा अथवा मासिकी आदि भिक्षु प्रतिमा। उसे स्वीकार कर ग्रामादि में विचरण कर सकता है। 'णं' वाक्यालंकार के रूप में प्रयुक्त है। आठ स्थान इस प्रकार हैं—सड्ढी—तत्त्व में श्रद्धा—आस्तिकता अथवा अनुष्ठान के प्रति आस्थावान, समस्त देवेन्द्रों के द्वारा भी जिनका सम्यक्त्व और चारित्र अचलनीय हो, ऐसा श्रद्धावान पुरुष। सत्यवादी—प्रतिज्ञा पालन में शूरवीर अथवा सद् के लिए हितकर सत्य है। मेघा—श्रुतग्रहण की शक्ति से संपन्न अथवा मर्यादा में रहनेवाला। बहुश्रुत—मेधावी होने से जिसे सूत्रत: और अर्थत: प्रचुर श्रुत हो, उत्कृष्टत: असंपूर्ण दस पूर्वधर तथा जघन्यत: नवम पूर्व की तृतीय वस्तु को जाननेवाला। शक्तिमान—समर्थ—पंचतुलाओं से स्वयं को तोलनेवाला। जैसा कि कहा है—

तवेण सत्तेण सुत्तेण एगत्तेण बलेण य।

तुलणा पंचहा वुत्ता जिणकप्पं पडिवज्जओ।।

(बृभा. 1328)

जो जिनकल्प साधना को स्वीकार करना चाहता है उसके लिए ये पांच तुलाएं—भावनाएं—तप, सत्त्व, श्रुत, एकत्व और बल हैं।

अल्पाधिकरणं निष्कलहम् 6, धृतिमत् चित्त-स्वास्थ्ययुक्तमरतिरत्यनुलोमप्रतिलोमोपसर्गसहमित्यर्थ: 7, वीर्यम् उत्साहातिरेकस्तेन संपन्नमिति 8, इहाद्यानामेव चतुर्णां पदानां प्रत्येकमन्ते पुरुषजातशब्दो दृश्यते ततोऽन्त्यानामप्ययं सम्बन्धनीय इति।

अल्पाधिकरण—निष्कलह। धृतिमान—अरति और रति में स्वस्थ चित्त एवुं अनुलोम-प्रतिलोम उपसर्गों को सहने में समर्थ। वीर्यसंपन्न—उत्साह अतिरेक से संपन्न। यहां आद्य चारों ही पदों के अंत में पुरुष शब्द का प्रयोग है। वह अंतिम चारों के साथ भी संबंधनीय है।

सू. 2-4. अट्ठविधे....णत्थि।

(टी.) अयं चैवंविधोऽनगार: सर्वप्राणिनां रक्षणक्षमो भवतीति तेषामेव योन्या: सङ्ग्रहं गत्यागती चाह—अट्ठविहेत्यादि सूत्रचतुष्टयं सुगमम्, नवरमौपपातिका देवनारका:, सेसाणं ति अण्डज-पोतज-जरायुजवर्जितानां रसजादीनां गतिरागतिश्‍च नास्तीत्यष्टप्रकारेति शेष:, यतो रसजादयो नौपपातिकेषूत्पद्यन्ते, पञ्चेन्द्रियाणामेव तत्रोत्पत्ते:, नाप्यौपपातिका रसजादिषु सर्वेष्वप्युपपद्यन्ते, पञ्चेन्द्रियैकेन्द्रियेष्वेव तेषामुपपत्तेरिति अण्डज-पोतज-जरायुजसूत्राणि त्रीण्येव भवन्तीति।

इस प्रकार का अनगार सभी प्राणियों के रक्षण में समर्थ होता है। उनके ही योनि के संग्रह और गति-आगति को कहते हैं—'अट्ठविधे इत्यादि'। ये चारों सूत्र सुगम हैं। देव और नारक औपपातिक हैं। शेष का तात्पर्य है अंडज, पोतज और जरायुज वर्जित रसज आदि। रसज आदि की गति और आगति अष्ट प्रकार की नहीं होती है। रसज आदि औपपातिक में उत्पन्न नहीं होते हैं क्योंकि औपपातिक में पंचेन्द्रियों की ही उत्पत्ति होती है और औपपातिक भी रसज आदि में उत्पन्न नहीं होते हैं क्योंकि उनकी उत्पत्ति पंचेन्द्रिय और एकेन्द्रिय में ही होती है। अत: आठों योनियों में गति-आगति वाले अण्डज, पोतज और जरायुज तीन ही होते हैं।

सू. 5-8. जीवा....भाणियव्वा।

(टी.) अण्डजादयश्‍च जीवा अष्टविधकर्म्मचयादे-र्भवन्तीति चयादीन् षट् क्रियाविशेषान् सामान्यतो नारकादिपदेषु च प्रतिपादयन्नाह—जीवा णमित्यादि, प्रागिव व्याख्येयम्, नवरं चयनं व्याख्यानान्तरेणा-ऽऽसकलनम्, उपचयनं परिपोषणम्, बन्धनं निर्मापणम्, उदीरणं करणेनाकृष्य दलिकस्योदये दानम्, वेदनम् अनुभव उदय इत्यर्थ:, निर्जरा प्रदेशेभ्य: शटनमिति, लाघवार्थमति-दिशन्नाह—एवं चेव त्ति।

अण्डज आदि जीव अष्टविध कर्म के चय से होते हैं अत: चय आदि छह क्रिया विशेष की सामान्यत: नरक आदि पदों में प्रतिपादित करते हुए कहते हैं—'जीवाणं इत्यादि'। इनकी व्याख्या पूर्व में की जा चुकी है।1 चयन—व्याख्या के पश्‍चात् संग्रह करना, उपचयन—परिपोषण, बंधन—निर्मापण, उदीरण—(अपवर्तन) करण के द्वारा कर्मदलिकों को उदय में लाना, वेदन—उदय प्राप्त का अनुभव, निर्जरा—आत्म-प्रदेशों से कर्म का झाड़ना। लाघव के लिए अतिदेश से कहते हैं—एवं चेव।

यथा चयनार्थ: कालत्रयविशेषत: सामान्येन नारकादिषु चोक्त: एवमुपचयार्थोऽपीति भाव:। एवं चिणेत्यादि गाथोत्तरार्द्धं प्राग्वत्। एए छेत्यादि, यतश्‍चयनादिपदानि षड् अत: सामान्यसूत्रपूर्वका: षडेव दण्डका इति।

इसका तात्पर्य है, जैसे—चयन के लिए कालत्रय विशेषत: सामान्य नारक आदि में कहे गए वैसे ही उपचय के अर्थ में भी है। एवं चिणे इत्यादि गाथा का उत्तरार्द्ध पूर्ववत् है। एए छ इत्यादि—क्योंकि चयन आदि छह पद हैं। अत: सामान्य सूत्र पूर्वक छहों ही दण्डक है।

सू. 9,10. अट्ठहिं.....भासउ।

(टी.) अष्टविधकर्मण: पुनश्‍चयादिहेतुमासेव्य तद्विपाकं जानन्नपि कर्म्मगुरुत्वात् कश्‍चिन्नालोचयतीति दर्शयन्नाह—अट्ठहीत्यादि, मायीति मायावान् मायं ति गुप्तत्वेन मायाप्रधानोऽतिचारो मायैव, तां कृत्वा विधाय नो आलोचयेद् गुरवे न निवेदयेत्, नो प्रतिक्रामेत् न मिथ्यादुष्कृतं दद्यात्, जावकरणात् नो निंदेज्जा स्वसमक्षम्, नो गरहेज्जा गुरुसमक्षम्, नो विउट्टेज्जा न व्यावर्त्तेतातिचारात्, नो विसोहेज्जा न विशोधयेदति-चारकलङ्कं शुभभावजलेन, नो अकरणतया अपुन:करणे-नाभ्युत्तिष्ठेद् अभ्युत्थानं कुर्यात्, नो यथार्हं तप:कर्म्म प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येतेति, तद्यथा—करेसुं वाऽहं ति कृतवांश्‍चाहमपराधम्, कृतत्वाच्च कथं तस्य निन्दादि युज्यते, तथा करेमि वाऽहं ति साम्प्रतिमपि तमहमतिचारं करोमीति कीदृश्यनिवृत्तस्यालोचनादिक्रिया?, तथा करिष्यामि वाऽहमिति न युक्तमालोचनादीति 3, शेषं स्पष्टम्, नवरमकीर्त्ति: एकदिग्गामिन्यप्रसिद्धि:, अवर्ण: अयश: सर्वदिग्गामिन्यप्रसिद्धिरेव, एतद् द्वयमविद्यमानं मे भविष्यतीति, अपनयो वा पूजा-सत्कारादेरपनयनं मे स्यादिति, तथा कीर्त्तिर्यशो वा विद्यमानं मे परिहास्यतीति।

अष्टविध कर्मों के चय आदि हेतुओं का आसेवन कर उसके विपाक को जानते हुए भी कर्मों से भारी होने के कारण कुछ आलोचना नहीं करते। इसे स्पष्ट करते हुए कहा है—अट्ठहिं इत्यादि। मायी का अर्थ है मायावान। मायं—गुप्त रूप से मायाप्रधान अतिचार, माया की भांति। माया करके आलोचना नहीं करता, गुरु को निवेदन नहीं करता। प्रतिक्रमण—मेरा दुष्कृत मिथ्या हो नहीं करता। यावत् स्वसमक्ष निंदा नहीं करता, गुरु के समक्ष गर्हा नहीं करता। अतिचारों से व्यावर्तन नहीं करता। शुभ भाव रूपी जल से अतिचार कलंक को शुद्ध नहीं करता। पुन: ऐसा नहीं करूंगा—इस भाव से अभ्युत्थान नहीं करता। न ही उसके लिए यथायोग्य प्रायश्‍चित्त स्वरूप तप:कर्म करता, जैसे—मैंने यह अपराध किया है और जो किया हुआ है उसकी निंदा आदि कैसे करूं अथवा अभी भी उस अतिचार को करता हूं फिर उस अनिवृत्त की आलोचना आदि क्रिया कैसी? तथा मैं भविष्य में भी अतिचार करूंगा अत: आलोचना उपयुक्त नहीं है। शेष स्पष्ट है। अकीर्ति—एक दिक्गामिनी अप्रसिद्धि। अवर्ण—सर्व दिक्गामिनी अप्रसिद्धि ही अयश है। आलोचना करूंगा तो मेरी अकीर्ति और मेरा अयश होगा। अथवा अपनय1—पूजा-सत्कार नहीं होगा। मेरे कीर्ति, यश कम हो जाएंगे।

उक्तार्थस्य विपर्ययमाह—अट्ठहीत्यादि सुगमम्, नवरं मायीत्यासेवावसर एव नालोचनाद्यवसरेऽपि, मायिन आलोचनाद्यप्रवृत्ते:, मायाम् अपराधलक्षणां कृत्वा आलोचयेदित्यादि, मायिनो ह्यनालोचनादावयमनर्थ:, यदुत—अस्सिं ति अयं लोको जन्म गर्हितो भवति, सातिचारतया निन्दितत्वादिति, उक्तं च—

उक्त अर्थ का विपर्यय इस प्रकार है—'अट्ठहिं इत्यादि'। यह सुगम है तथापि मायी का अर्थ है आसेवन के समय ही न कि आलोचना आदि के अवसर पर भी। मायावी आलोचना आदि में अप्रवृत्त होने पर अपराध लक्षण माया को करके आलोचना करता है। अनालोचना आदि से यह अनर्थ होता है अथवा मायावी के सातिचार निंंदा करने से इहलोक गर्हित होता है। कहा भी है—

भीउव्विग्गनिलुक्को पायडपच्छन्नदोससयकारी।

अप्पच्चयं जणंतो जणस्स धी जीवियं जियइ।।

(उप. 478)

वह अपने दोषों के कारण सदा भीत और उद्विग्‍न रहता है। अपने प्रच्छन्न एवं प्रकट दोषों को घुमाता रहता है। अपने इस आचरण से वह विश्‍वास खो देता है और उसका वर्तमान जीवन निन्दित हो जाता है (धिक्कारपूर्ण जीवन जीता है।)

इत्येकम्। तथा उपपातो देवजन्म गर्हित: किल्बिषिकादित्वेनेति, उक्तं च—

यह एक विकल्प है। तथा उपपात अर्थात् देवजन्म। देवत्व का गर्हित होना अर्थात् किल्बिषिक आदि में उत्पन्न होना। कहा भी है—

तवतेणे वइतेणे रूवतेणे य जे नरे।

आयारभावतेणे य कुव्वई देवकिब्बिसं।।

(दश. 5।2।46)

जो मनुष्य तप का चोर, वाणी का चोर, रूप का चोर, आचार का चोर और भाव का चोर होता है, वह किल्बिषिक देव योग्य कर्म करता है।

इति द्वितीयम्। आजाति: ततश्‍च्युतस्य मनुष्यजन्म गर्हिता जात्यैश्‍वर्यरूपादिरहिततयेति, उक्तं च—

यह द्वितीय विकल्प है। आजाति का अर्थ है देवलोक से च्यवन होने पर जन्म (मनुष्य जन्म), गर्हित—जाति, ऐश्‍वर्य, रूप आदि रहित होने से लोक में पूज्य नहीं होता। कहा भी है—

तत्तो वि से चइत्ताणं लब्भिही एलमूयगं।

नरगं तिरिक्खजोणिं वा बोही जत्थ सुदुल्लहा।।

(दश. 5।2।48)

वहां से च्युत होकर वह मनुष्य-गति में आ एडमूकता (गूंगापन) अथवा नरक या तिर्यंचयोनि को पाएगा, जहां बोधि अत्यंत दुर्लभ होती है।

इति तृतीयम्। तथा एकामपि मायी मायाम् अतिचाररूपां कृत्वा यो नालोचयेदित्यादि नास्ति तस्याराधना ज्ञानादिमोक्ष-मार्गस्येत्यनर्थ इति, उक्तं च—

यह तृतीय विकल्प है। जो मायावी एक भी माया का आचरण करके आलोचना आदि नहीं करता उसके आराधना नहीं होती। ज्ञान आदि मोक्ष मार्ग का प्रयोजन (पूर्ण नहीं होता) कहा भी है—

लज्जाए गारवेण य बहुस्सुयमएण वा वि दुच्चरियं।

जे न कहिंति गुरूणं न हु ते आराहगा होंति।।

(उनि. 217)

जो लज्जा, गौरव तथा बहुश्रुत के मद से अपने दुश्‍चरित्र को गुरु के समक्ष नहीं कहते वे आराधक नहीं होते।

तथा—

और—

नवि तं सत्थं व विसं व दुप्पउत्तो व कुणइ वेयालो।

जंतं व दुप्पउत्तं सप्पो व पमाइओ कुद्धो।।

जं कुणइ भावसल्लं अणुद्धियं उत्तमट्ठकालम्मि।

दुल्लबोहीअत्तं अणंतसंसारियत्तं वा।।

(ओघनि. 803,4)

उत्तमार्थ काल (अनशनकाल) में शस्त्र, विष, दुष्प्रयुक्त वेताल, दुष्प्रयुक्त यंत्र, क्रुद्ध सर्प, प्रमादी तथा क्रुद्ध व्यक्ति वह अहित नहीं कर सकता जो बिना निकाला हुआ भावशल्य करता है। इससे दुर्लभ बोधि और अनंत संसार की प्राप्ति होती है।

इति चतुर्थम्। तथा एकामपीत्यादिना त्वर्थप्राप्तिरुक्तेति, यदाह—

यह चतुर्थ विकल्प है। एक भी माया आदि के द्वारा विषय का प्रतिपादन किया गया। क्योंकि उसे कहते हैं—

उद्धरियसव्वसल्लो भत्तपरिन्नाए धणियमाउत्तो।

मरणाराहणजुत्तो चंदगवेज्झं समाणेइ।।

(ओघनि. 807)

सभी प्रकार के शल्यों का उद्धार करके भक्त परिज्ञा में अत्यधिक उपयुक्त, मुनि मरण के समय होनेवाली आराधना से युक्त हो चंद्रकविध को प्राप्त कर लेता है।

इति पञ्चममिति। एवं बहुत्वेनापि अनालोचनादावालोचनादौ वाऽनर्थोऽर्थश्‍च षष्ठ-सप्तमे। तथाऽचार्योपाध्यायस्य वा मे अतिशेषं ज्ञानदर्शनं समुत्पद्येत, स च मामालोकयेत् मायी णमेष इत्युल्लेखेनेत्येवं भयादालोचयतीत्यष्टमम्।

यह पंचम विकल्प है। अथवा बहुत भी माया की अनालोचना अथवा आलोचना से अनर्थ अथवा अर्थ सिद्ध होता है। यह छट्ठा एवं सातवां प्रकार है। अथवा मेरे आचार्य अथवा उपाध्याय को अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त होने पर कहीं ऐसा न जान ले कि यह मायावी है। इस उल्लेख से भयपूर्वक वह आलोचना करता है—यह आठवां प्रकार है।

शेषं सूत्रम् अयं लोक उपपात आजातिश्‍च गर्हितेत्यस्य पदत्रयस्य विवरणतया अवगन्तव्यम्। तत्र मायी मायां कृत्वेति, इह कीदृशो भवेदुच्यत इति वाक्यशेषो दृश्य:, स इति यो भवतोऽपि प्रसिद्ध: यथेति दृष्टान्तोपन्यासे नामए त्ति सम्भावनायामलङ्कारे वा अयआकरो लोहाकर: यत्र लोहं ध्मायते, इतिरुपप्रदर्शने, वा विकल्पे, तिला धान्यविशेषास्तेषामवयवा अपि तिलोस्तेषामग्‍नि: तद्दहनप्रवृत्तो वह्निस्तिलाग्‍नि:, एवं शेषा अप्यग्‍निविशेषा:, नवरं तुषा: कोद्रवादीनाम्, बुसं यवादीनां कडङ्गर:, नल: शुषिरशराकार:, दलानि पत्राणि, सुण्डिका: पिटकाकाराणि। सुरापिष्टस्वेदनभाजनानि कवल्ल्यो वा सम्भाव्यन्ते, तासां लिंत्थाणि चुल्लीस्थानानि सम्भाव्यन्ते, उक्तं च वृद्धै:—गोलियसोंडियभंडिय-लिंत्थाणि अग्‍नेराश्रया: ( ), अन्यैस्तु देशभेदरूढ्या एते पिष्टपाचकाग्‍न्यादिभेदा इत्युक्तम्, मयाऽप्येतदुजीव्यैव सम्भावितमिति, तथा भाण्डिका: स्थाल्य:, ता एव महत्यो गोलिका:, प्रतीतं चैतच्छब्दद्वयम्, लिंत्थानि तान्येवेति, कुम्भकारस्यापाको भाण्डपचनस्थानम्, कवेल्लुकानि प्रतीतानि तेषामापाक: प्रतीत एव, जंतवाडचुल्ली इक्षुयन्त्रपाटचुल्ली, लोहारंबरिसाणि व त्ति लोहकरस्याम्बरीषा भाष्ट्रा आकरणानीति लोहाकाराम्बरीषा इति, तप्तानि उष्णानि, समानि तुल्यानि जाज्वल्यमानत्वात् ज्योतिषा वह्निना भूतानि जातानि यानि तानि समज्योतिर्भूतानि, किंशुकफुल्लं पलासकुसुमम्, तत्समानानि रक्ततया, उल्का इव उल्का अग्‍निपिण्डास्तत्सहस्राणीति प्राचुर्यख्यापकं विनिर्मुञ्चन्ति विनिर्मुञ्चन्तीति भृशार्थे द्विर्वचनम्, अङ्गारा लघुतराग्‍निकणा:, तत्सहस्राणि प्रविकिरन्ति प्रविकिरन्ति अन्तरन्त: झियायंति ध्मायन्ति इन्धनैर्दीप्यन्त इति दृष्टान्त:, दार्ष्टान्तिकस्त्वेवमेवेत्यादि, पश्‍चात्तापाग्‍निना ध्मायति जाज्ज्वल्यते, अहमेसे त्ति अहमेषोऽभिशङ्क्ये अहमेषोऽभिशङ्क्य इति एभिरहं दोषकारितया आशङ्क्ये सम्भाव्ये इति, उक्तं हि—

शेष सूत्र इहलोक गर्हित, उपपात गर्हित और जन्मगर्हित होता है—इन तीनों पदों की व्याख्या से जानने चाहिए। मायावी माया करके कैसे होता है? (अर्थात् क्या अनुभव करता है?) शेष वाक्य द्रष्टव्य है। स अर्थात् वह मायावी, यथा—दृष्टांत के लिए है। यथानामक संभावना अथवा अलंकार के अर्थ में है। अय आकर—लोहे को गालने की भट्टी (जहां लोह को धोंका जाता है) इति उपप्रदर्शनार्थ है। तिल—तिल धान्य विशेष। जिसके अवयव भी तिल हैं, उनकी अग्‍नि। उसकी जलती हुई (दह्यमान) आग तिलाग्‍नि है। इसी प्रकार शेष भी अग्‍निविशेष ही हैं। तुष—तुष (क्रोद्रव आदि का) बुस—जौ आदि के छिलके (कडङ्गर), नल—नरकट (तीर जैसा भीतर से पोला डंठल), दल—पत्ते, सुण्डिका—पेटी के आकार का मद्य या आटा पकाने का भाजन। अथवा कवेल्लय-खपरैल की अग्‍नि, उनके लित्थाणि—चूल्हों का स्थान हो सकता है। पूर्वाचार्यों ने कहा भी है—गोलिका का चूल्हा, सुण्डिका का चूल्हा, भण्डिका का चूल्हा अग्‍नि के आश्रय हैं। अन्य विद्वानों ने देश भेद से परम्परा में ये आटे को पकाने वाली अग्‍नि आदि के भेद हैं, ऐसा कहा है। आचार्य अभयदेव भी इसे इसी का उपजीवी मानते हैं। भण्डिका का अर्थ—हांडी (स्थाली), बड़ी हांडी गोलिका है। ये दोनों शब्द प्रतीत ही हैं। लित्थानि—वे ही अग्‍नि। कुंभकारस्थापक—घडों का कजावा, कवेल्लुक प्रतीत ही है। जंतवाडचुल्ली—गुड़ बनाने की भट्टी, लोहारंबारिसाणि—लुहार की भट्टी, तप्त—उष्ण, समानि—उस भट्टी के समान तप्त जाज्वल्यमान, ज्योतिषा—अग्‍नि के द्वारा, समज्योतिर्भूत अर्थात् अग्‍निमय होती हुई, किंशुकफुल्ल—पलास के फूल के समान रक्त, उल्का—अग्‍निपिंड, सहस्रों अग्‍निपिंड जैसी, विनिर्मुचति में द्वित्व बार-बार के अर्थ में है। अंगारा—अग्‍निकण (चिंगारी) सहस्र अग्‍निकण फेंकती हुई भीतर ही जलती है। इन्धन से प्रदीप्त होती है—यह दृष्टांत है। द्राष्टांतिक तो मायावी ही है। वह पश्‍चात्ताप अग्‍नि से जलता है। मेरे बारे में ही शंका करते हैं। इनके द्वारा यह मैंने ही किया है, ऐसा संदेह किया जा रहा है। कहा भी है—

निच्चं संकियभीओ गम्मो सव्वस्स खलियचारित्तो।

साहुजाणस्स अवमओ मओ वि पुण दुग्गइं जाइ।।

(उप. 226)

वह नित्य शंकाभीत रहता है। सबको वह स्खलित चरित्रवाला गम्य होता है। इस लोक में वह साधु पुरुषों द्वारा अनादरणीय एवं मृत्यु होने पर वह दुर्गतिगामी होता है।

अनेनाऽनालोचकस्यायं लोको गर्हितो भवतीति दर्शितम्।

इससे आलोचना नहीं करनेवाले के इहलोक गर्हित होता है, यह उपदर्शित है।

से णं तस्सेत्यादिना, पाठान्तरेण मायी णं मायं कट्टु इत्यादिना वा उपपातो गर्हितो भवतीति दर्श्यते। कालमासे त्ति मरणमासे उपलक्षणत्वान्मरणदिवसे मरणमुहूर्त्ते कालं किच्चा मरणं कृत्वा अन्यतरेषु व्यन्तरादीनां देवलोकेषु देवजनेषु मध्ये उववत्तारो त्ति वचनव्यत्ययादुपपत्ता भवतीति, नो महर्द्धिकेषु परिवारादिॠद्ध्या, नो महाद्युतिषु शरीराभरणादिदीप्त्या, नो महानुभागेषु वैक्रियादि-शक्तित:, नो महाबलेषु प्राणवत्सु, नो महासौख्येषु नो महेशाख्येषु वा, नो दूरंगतिकेषु न सौधर्म्यादिगतिषु, नो चिरस्थितिकेषु एक-द्ल्यादिसागरोपमस्थितिकेषु, यापि च से तस्य तत्र देवलोकेषु बाह्या अप्रत्यासन्ना दासादिवत् अभ्यन्तरा प्रत्यासन्ना पुत्र-कलत्रादिवत् परिषत् परिवारो भवति सापि नो आद्रियते नादरं करोति, नो परिजानाति स्वामितया नाभिमन्यते, नो नैव महच्च तदर्हं च योग्यं महार्हं तेनाऽऽसनेनोपनिमन्त्रयते, किं बहुना?, दौर्भाग्याति-शयात्तस्य यावच्चतु:पञ्चा: देवा भाषणनिषेधायाऽभ्यु-त्तिष्ठन्ति प्रयतन्ते, कथम्?, मा बहुमित्यादि, अनेनोपपातगर्होक्ता।

'से णं तस्स' इस अपर पाठ से मायावी के माया कर उपपात गर्हित होता है, यह बताया है। कालमास अर्थात् मरणकाल में (उपलक्षण से मरण के समय) मृत्यु प्राप्त कर व्यंतर आदि देवलोक में उत्पन्न होता है। वचन व्यत्यय से उपपन्न होता है, होगा न महर्द्धिक—परिवार ॠद्धि से, न महाद्युति—शरीर, आभूषण आदि की दीप्ति से, न महानुभाग—वैक्रिय आदि शक्ति से, न महाबल—प्राणवत्ता (बल) न महासौख्य—महान सौख्य, न दूरंगतिक—सौधर्म आदि गति, न चिरस्थितिक—एक-दो सागरोपम की स्थिति नहीं होती है, उन देवलोक में बाह्य—दास आदि की भांति अप्रत्यासन्न, अभ्यंतर—पुत्र, कलत्रवत् प्रत्यासन्न, परिषत्—परिवार होता है। किन्तु वे आदर नहीं करते, स्वामी रूप में स्वीकार नहीं करते। न ही महान व्यक्ति के योग्य आसन पर बैठने के लिए निमंत्रित करते हैं। और क्या? अतिशय दुर्भाग्य के कारण उसके संभाषण के मध्य चार-पांच देव बीच में रोकने का प्रयत्‍न करते हैं कि अधिक मत बोलो। इन सब हेतुओं से उपपात की गर्हा कही गई है।

आजातिगर्हितत्वं तु से णमित्यादिनाऽऽचष्टे, से त्ति सोऽनालोचकस्ततो व्यन्तरादिरूपाद् देवलोकादवधे:, आयु:क्षयेण आयु:कर्म्मपुद्गलनिर्जरणेन, भवक्षयेण आयु:कर्मादिनिबन्धनदेवपर्यायनाशेन, स्थितिक्षयेण आयु:स्थितिबन्धक्षयेण देवभवनिबन्धनशेषकर्म्मणां वा, अनन्तरम् आयु:क्षयादे: समानन्तरमेव च्यवं च्यवनं च्युत्वा कृत्वा इहैव प्रत्यक्षे मानुष्यके भवे पुंस्तया प्रत्याजायत इति सम्बन्ध:, केषु? कुलेषु कुटुम्बेषु अन्वयेषु वा, किंविधेषु? यानि इमानि वक्ष्यमाणतया प्रत्यक्षाणि भवन्ति, तद्यथा—अन्तकुलानि वरुट-छिंपकादीनाम्, प्रान्तकुलानि चण्डालादीनाम्, तुच्छकुलानि अल्पमानुषाणि अगम्भीराशयानि वा, दरिद्रकुलानि अनीश्‍वराणि, कृपणकुलानि तर्क्कणवृत्तीनि नट-नग्‍नाचार्यादीनाम्, भिक्षाककुलानि भिक्षणवृत्तीनि तथाविधलिङ्गिकानां च, तथाप्रकारेष्वन्तकुलादिष्वित्यर्थ:, प्रत्यायाति प्रत्याजायते वा पुमे त्ति पुमान्। अणिट्ठेत्यादि, इष्यते स्म प्रयोजनवशादितीष्ट:, कान्त: कान्तियोगात्, प्रिय: प्रेमविषय:, मनोज्ञ:, शुभस्वभाव:, मनसा अम्यते गम्यते सौभाग्यतोऽनुस्मर्यत इति मनोऽम:, एतन्निषेधात् प्रकृतविशेषणानि। तथा हीनस्वर: ह्रस्वस्वर:, तथा दीनो दैन्यवान् पुरुषस्तत्सम्बन्धित्वात् स्वरोऽपि दीन:, स स्वरो यस्य स तथा, अनादेयवचनश्‍चासौ प्रत्याजातश्‍चेति, अथवा प्रथमैकवचनलोपादनादेयवचनो भवति प्रत्याजात: सन्निति, शेषं कण्ठ्यं यावद् भासउ त्ति, अनेन प्रत्याजातिगर्हितत्वमुक्तमिति।

आलोचना नहीं करनेवाला देवलोक में गर्हित स्थान प्राप्त देव, तत—उस व्यन्तर (किल्बिषिक आदि) रूप के देवलोक की अवधि (पूर्ण होने पर) आयु:क्षय से भव क्षय—(आयुष्य आदि कर्मों से निबद्ध देवगति पर्याय का नाश होने पर), स्थितिक्षय—आयु: स्थिति के बंध का क्षय अथवा वर्तमान देव भव के कारणभूत कर्म का क्षय होने से, आयुक्षय होने के समानान्तर ही च्यवकर इहैव—इसी मनुष्य भव में पुरुष रूप में उत्पन्न होता है। कैसे कुलों में उत्पन्न होता है? (इसे स्पष्ट करते हैं) यथा—अन्तकुल—वरुट, छिंपक आदि कुल में, प्रान्त कुल—चंडाल आदि, तुच्छकुल—छोटे परिवारवाले तुच्छकुल, दरिद्रकुल—ऐश्‍वर्य हीन कुल, कृपण कुल—नट—नग्‍नाचार्य आदि दान आदि से आजीविका चलानेवाले, भिक्षाककुल—भिक्षाजीवी और तथाविध भिखारियों के कुल। वह मनुष्य में जन्म लेकर तथाप्रकार के अन्त आदि कुलों में पैदा होता है। वह पुरुष पुन: पुन: वहां जन्म लेता है। अनिष्ट आदि, प्रयोजनवश जिसकी इच्छा की जाती है वह इष्ट है। कांति के योग से कांत है। प्रिय—प्रेम विषयक मनोज्ञ—शुभस्वभाववाला, जो मन से जाना जाता है, मनोऽम—सौभाग्यत: जिसका अनुस्मरण किया जाता है। ये विशेषण उस पुरुष के निषेधार्थक हैं। वह हीनस्वर—ह्रस्व स्वरवाला, दीन स्वर—दीनपुरुष से सम्बद्ध होने से स्वर भी दीन, ऐसा स्वर जिसका है वह। अनादेय वचन वाला होता है। अथवा प्रथमा एकवचन लोप होने से वह प्रत्याजात अनादेय वचन होता है। शेष स्पष्ट है। भासउ अर्थात् इससे उसके जन्म गर्हितत्व को प्रतिपादित किया है।

मायीत्यादिना आलोचकस्येहलोकादिस्थानत्रया-गर्हितत्वमुक्तविपर्ययस्वरूपमाह। हारेण विराजितं वक्ष: उरो यस्य स तथा, कटकानि प्रतीतानि तुटितानि बाह्वाभरणविशेषास्तै: स्तम्भितौ स्तब्धीकृतौ भुजौ बाहू यस्य स तथा। अंगदेत्यादि, कर्णावेव पीठे आसने कुण्डलाधारत्वात् कर्णपीठे, मृष्टे घृष्टे गण्डतले च कपोलतटे कर्णपीठे च यकाभ्यां ते मृष्टगण्डतलकर्णपीठे ते च ते कुण्डले चेति विशेषणोत्तरपद: प्राकृतत्वात् कर्म्मधारय:, अङ्गदे च केयूरे बाह्वाभरणविशेषावित्यर्थ:, कुण्डलमृष्टगण्डतलकर्णपीठे च धारयति य: स तथा, अथवा अङ्गदे च कुण्डले च मृष्टगण्डतलकर्णपीठे च धारयति य: स तथा, अथवा अङ्गदे च कुण्डले च मृष्टगण्डतले कर्णपीठे च कर्णाभरणविशेषभूते धारयति, य: स तथा, तथा विचित्राणि विविधानि हस्ताभरणानि अङ्गुलीयकादीनि यस्य स तथा, तथा विचित्राणि वस्त्राणि चाभरणानि च यस्य, वस्त्राण्येव वाऽऽभरणानि भूषणानि, अवस्थाभरणानि वा अवस्थोचितनीत्यर्थो यस्य स तथा, विचित्रा, मालाश्‍च पुष्पमाला मौलिश्‍च शेखरो यस्य विचित्रमालानां वा मौलिर्यस्य स तथा, कल्याणकानि मङ्गल्यानि प्रवराणि मूल्यादिना वस्त्राणि परिहितानि निवसितानि येन तान्येव वा परिहितो निवसितो य: स तथा, कल्याणकं प्रवरं च पाठान्तरेण प्रवरगन्धं च माल्यं मालायां साधु पुष्पमित्यर्थ: अनुलेपनं च श्रीखण्डादिविलेपनं यो धारयति स तथा, भास्वरा दीप्रा बोन्दी शरीरं यस्य स तथा, प्रलम्बा या वनमाला आभरणविशेषस्तां धारयति य: स तथा, दिव्येन स्वर्गसम्बन्धिना प्रधानेनेत्यर्थो वर्णादिना युक्त इति गम्यते, सङ्घातेन संहननेन वज्रर्षभनाराचलक्षणेन संस्थानेन समचतुरस्रलक्षणेन, ॠद्ध्या विमानादिरूपया युक्त्या अन्यान्यभक्तिभिस्तथाविधद्रव्ययोजनेन प्रभया प्रभावेन माहात्म्येनेत्यर्थ:, छायया प्रतिबिम्बरूपया अर्च्चिषा शरीरनिर्गततेजोज्वालया तेजसा शरीरस्थकान्त्या लेश्यया अन्त:परिणामरूपया शुक्लादिकया उद्द्योतयमान: स्थूलवस्तूपदर्शनत: प्रभासयमानस्तु सूक्ष्मवस्तूपदर्शनत इति।

मायावी इत्यादि से आलोचक के इहलोक आदि तीन अगति स्थान की व्याख्या है। जो पूर्वोक्त के विपर्यय प्रतिपक्षी अर्थात् उसे कहते हैं—जिसका वक्ष हार से शोभित होता है। कटक—कड़े, तुटित—बाहु का आभूषण विशेष, जिससे बाहू स्तब्ध होता है (आवेष्टित), अंगद इत्यादि—कानों की तरह आसन में कुंडल आधार होने से कर्णपीठ, मृष्ट—कानों को घिसते हुए, गण्डतल—कपोल तल तक जो कानों को घिसते हुए हैं वे मृष्टगण्डतल कर्णपीठ कुंडल हैं। प्राकृत के कारण यह विशेषण उत्तरपद में है। यह कर्मधारय समास है। अंगद-बाजूबंद (बाहू का आभूषण विशेष) अथवा जो कानों में लोल तथा कपोल तक के कुंडल धारण करता है वह अथवा जो अंगद और लम्बे-लम्बे कुंडल-कर्णाभरणविशेष धारण करता है। जिसके विविध हस्ताभरण अंगूठी आदि पहने हुए हैं। विविध प्रकार के वस्त्र और आभूषण, अवस्थाभरण—आयु के अनुरूप जिनके धारण किए हुए हैं वे। विचित्र मालाएं—पुष्पमालाएं तथा विचित्र मुकुट अथवा विचित्र मालाओं का मुकुट जिसके धारण किया हुआ है। जिसके कल्याणक—मंगल, प्रवर—श्रेष्ठ मूल्यवान वस्त्र धारण किए है। वह पाठान्तर से कल्याणक प्रवर गंधवाली माला (पुष्पों की) तथा विलेपन—चंदन आदि का विलेपन जिसके किया हुआ है। जिसका शरीर तेजस्वी है। प्रलम्ब वनमाला—आभूषण विशेष जिसके धारण किया हुआ है। तथा जो दिव्य—स्वर्ग से सम्बद्ध शेष वर्ण आदि युक्त है। संघात—वज्रॠषभनाराच संहनन व समचतुरस्रसंस्थान वाला है। ॠद्धि—विमान आदि, अन्यान्य भक्ति से तथाविध द्रव्यों के संयोजन से प्रभाव—माहात्म्य से, छाया—प्रतिबिम्ब रूप, अर्चि—शरीर से निकलनेवाली तेज ज्वाला, तेज—शरीर की कांति, लेश्या—अन्तपरिणाम रूप शुक्ल आदि, उद्योतयमान—स्थूल वस्तुओं को उद्योतित करता हुआ, प्रभासयमान—सूक्ष्म वस्तुओं को प्रभासित करता हुआ, ये दोनों एकार्थक होने पर भी इनमें दोष नहीं है। यह उत्कृष्टता का प्रतिपादन करने के लिए कहा गया।

एकार्थिकत्वेऽपि चैतेषां न दोष:, उत्कर्ष-पादकत्वेनाऽभिहितत्वादिति, महता प्रधानेन बृहता वा रवेणेति सम्बन्ध:, अहत: अनुबद्धो रवस्यैतद्विशेषणं। नाट्यं नृत्तं तेन युक्तं गीतं नाट्यगीतं तच्च वादितानि च तानि शब्दवन्ति कृतानि तन्त्री च वीणा तलौ च हस्तौ तालाश्‍च कंशिका: तुडिय त्ति तूर्याणि च पटहादीनि वादिततन्त्री-तल-ताल-तूर्याणि तानि च तथा घनो मेघस्तदाकारो यो मृदङ्गो ध्वनिगाम्भीर्यासाधर्म्यात् स चासौ पटुना दक्षेण प्रवादितश्‍च य: स घनमृदङ्गपटु-प्रवादित: स चेति द्वन्द्वै तेषां रव: शब्दस्तेन करणभूतेन, अथवा आहय त्ति आख्यानकप्रतिबद्धं यन्नाट्यं तेन युक्तं यद् गीतम्, शेषं तथैव, इह च मृदङ्गग्रहणं तूर्येषु मध्ये तस्य प्रधानत्वात्, यत उच्यते—मद्दलसाराइं तूराइं ( ) ति, भोगार्हा भोगा: शब्दादयो भोगभोगास्तान् भुञ्जान: अनुभवन् विहरति क्रीडति तिष्ठति वेति।

इनमें एकार्थकता का दोष नहीं है। महता—प्रधान अथवा बृहत्, रव—ध्वनि अथवा अहत—अनुबद्ध रव में यह विशेषण है। नाट्य—नृत्य, गीत, गीत और नाट्य से युक्त नाट्यगीत है। वादित-वादिन्त्र, तंत्री—वीणा, तल—हाथ, ताला—कंसिका, तुडिय—त्रुटित—पटह आदि। यहां वादित—तंत्री-तल-ताल-तूर्या (समस्त पद है)। घनमृदंग—घन—मेघ जिसकी ध्वनि में गंभीरता है वह, दक्ष वादक द्वारा बजाया हुआ 'घन-मृदंगपटु-प्रवाहित' है। ख—उनकी ध्वनि-शब्द से अथवा आहय—आख्यान-प्रतिबद्ध जो नाटक है उससे युक्त जो गीत है। शेष वैसे ही है। यहां मृदंग का ग्रहण वाद्य यंत्रों में उसकी प्रधानता के कारण है। क्योंकि कहा भी है—तूर्य में शेष मृदंग है। भोगार्ह—शब्द आदि भोगों को भोगता हुआ रहता है। यहां आलोचना करके दिव्य गति को प्राप्त, आराधक—अमायावी के शेष भोगों को दिखाया गया है।

भाषामपि च से तस्य भाषमाणस्याऽऽस्तामेको द्वौ वा सौभाग्यातिशयात् यावच्चत्वार: पञ्च वा देवा अनुक्ता एव केनाप्यप्रेरिता एव भाषणप्रवर्त्तनाय बहोरपि भाषितस्य स्वबहुमतत्वख्यापनाय चाभ्युत्तिष्ठन्ति, ब्रुवते च बहुमित्यादि, अभिमतमिदं भवदीयं भाषणमिति हृदयम्, अनेनालोचक-स्योपपातागर्हितत्वमुक्तम्, एतद्भणनादिह-लोकागर्हितत्वमपि लघुता-ऽऽह्लादाद्यालोचनागुण-सद्भावेन वाच्यम्, आलोचनागुणाश्‍चैते—

जब वह देव देवपरिषद में भाषण देना प्रारंभ करता है तब एक अथवा दो नहीं, उसके सौभाग्यातिशय से बिना किसी के कहे ही चार-पांच देव खड़े होते हैं और कहते हैं—अधिक बोलो। उसे अपना मत रखने के लिए अनुरोध करते हैं। इसका हार्द है कि आपका भाषण वांछनीय है। इस अभिलाप से आलोचक के उपपात अगर्हित का कथन किया गया है। इस कथन से लघुता, आह्लाद आदि आलोचना गुण की विद्यमानता से इहलोक अगर्हित भी वाच्य है। आलोचना के गुण इस प्रकार हैं—

लहुया ल्हाईजणणं अप्पपरनियत्ति अज्जवं सोही।

दुक्करकरणं आढा निस्सल्लत्तं च सोहिगुणा।।

(व्यभा. 1।317)

लघुता, आह्लाद की उत्पत्ति, स्व एवं पर दोनों के दोषों की निवृत्ति, आर्जव, शुद्धि, दुष्करकारिता, विनय (चारित्रविनय) और शिल्यता ये विशोधि (आलोचना) के गुण हैं।

इदानीं तस्यैव प्रत्याजात्यगर्हितत्वमाह से णमित्यादिना, अड्ढाइं ति धनवन्ति यावत्करणात् दित्ताइं दीप्तानि प्रसिद्धानि दृप्तानि वा दर्प्पवन्ति वित्थिन्न-विउल-भवणसयणासणजाणवाहणाइं तत्र विस्तीर्णानि विस्तारवन्ति विपुलानि बहूनि भवनानि गृहाणि शयनानि पर्यङ्कादीनि आसनानि सिंहासनादीनि यानानि रथादीनि वाहनानि च वेगसरादीनि येषु कुलेषु तानि तथा, क्‍वचिद् वाहणाइन्नाइं ति पाठस्तत्र विस्तीर्णाविपुलैर्भवना-दिभिराकीर्णानि सङ्कीर्णानि युक्तानीत्यर्थ: इति व्याख्येयम्, तथा बहुधणबहुजायरूवरययाइं, बहु धनं गणिम-धरिमादि येषु तानि तथा, बहु जातरूपं च सुवर्णं रजतं च रूप्यं येषु तानि तथा, पश्‍चात् कर्म्मधारय:, आयोगपयोगसंपउत्ताइं, आयोगेन द्विगुणादिलाभेन द्रव्यस्य प्रयोग: अधर्माणानां दानं तत्र सम्प्रयुक्तानि व्यापृतानि तेन वा संप्रुयुक्तानि संगतानि तानि तथा, विच्छड्डियपउर-भत्तपाणाइं, विच्छर्द्दिते त्यक्ते बहुजनभोजनावशेषतया विच्छर्द्दवती वा विभूतिमती विविधभक्ष्य-भोज्य-चूष्य-लेह्य-पेयाद्याहारभेदयुक्ततया प्रचुरे भक्तपाने येषु तानि तथा, बहुदासीदासगोमहि-सगवेलयप्पभूयाइं, बहवो दासीदासा येषां तानि तथा, गावो महिष्यश्‍च प्रतीता:, गवेलका उरभ्रास्ते प्रभूता: प्रचुरा येषु तानि तथा, पश्‍चात् कर्म्मधारय:, अथवा बहवो दास्यादय: प्रभूता जाता येषु तानि तथा, बहुजन-स्यापरिभूतानि अपरिभवनीयानीत्यर्थ:, तृतीयार्थे वा षष्ठी, ततो बहुजनेनाऽपरिभूतानि अतिरस्कृतानि, अज्जउत्ते त्ति आर्ययो: अपापकर्मवतो: पित्रो: पुत्रो य: स तथा, अनेनाऽऽलोचकस्याऽनालोचक-प्रत्याजातिविपर्यय उक्त:।

अब उन (आलोचक-अमायावी) के ही प्रत्याजाति (पुन: मनुष्य जन्म) की अगर्हितता को कहते हैं—'से णं इत्यादि'। अड्ढाई अर्थात् आढ्य—धनवान, दीप्त—प्रसिद्ध अथवा दृप्त, विस्तीर्ण, विपुल, भवन, शयन, आसन (सिंहासन आदि), रथ आदि यान, वाहन—वेगसर आदि (जिन-जिन कुलों में जो वाहन आदि हो) तथा कहीं वाहणाइन्नाइं पाठ है। जिसका तात्पर्य है विस्तीर्ण, विपुल भवनों से आकीर्ण—ऐसे व्याख्या करनी चाहिए। बहुधण बहुजाय रूवरययाइं—बहुत धन-गणित, धरिम इत्यादि, बहुत स्वर्ण-चांदी जहां है वे। यहां पश्‍चात् कर्मधारय समास है। आयोग और प्रयोग-ॠण देने में द्विगुणित लाभ हेतु अधर्मियों को देना जहां होता है वह आयोग-प्रयोग-संप्रयुक्त है। विच्छर्दित—बहुत जनों के भोजन के लिए छोड़ा हुआ (प्रचुर भोजन) अथवा विच्छर्द्धवती—प्रचुर भक्त-पान का संग्रह करनेवाले अथवा विविध भक्ष्य-भोजन-चूष्य-लेह्य-पेय आदि आहार से समृद्ध, अनेक दास-दासी, अनेक गाय-भैंस-भेड़, बहुत व्यक्तियों के द्वारा अपराजित, यहां तृतीया के अर्थ में षष्ठी विभक्ति है। बहुत लोगों से अपरिभूत—अतिरस्कृत। अज्जउत्ते—आर्यपुत्र, जिसके पिता-पुत्र अपापकर्म वाले हैं। इस सूत्र से आलोचक और अनालोचक के प्रत्याजाति विपर्यय का वर्णन किया है।

सू. 11,12. अट्ठविहे....कायअसंवरे।

(टी.) कृतालोचनाद्यनुष्ठानाश्‍च संवरवन्तो भवन्तीति संवरं तद्विपर्यस्तमसंवरं चाह—अट्ठविहेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्।

आलोचना और अनुष्ठान करनेवाले संवरयुक्त होते हैं। अत: संवर और उसके विपर्यय असंवर को कहते हैं। 'अट्ठविहे' इत्यादि सूत्रद्वय स्पष्ट है।

सू. 13. अट्ठ....लुक्खे।

(टी.) अनन्तरं कायासंवर उक्त:, कायश्‍चाष्टस्पर्शो भवतीति स्पर्शसूत्रं कण्ठ्यं चेति।

अनंतर सूत्र में काया का संवर कहा गया। शरीर अष्ट-स्पर्शी होता है। अत: स्पर्शसूत्र कहते हैं जो स्पष्ट है।

सू. 14. अट्ठविधा....कम्मसंगहीता।

(टी.) स्पर्शाश्‍चाष्टावेवेति लोकस्थितिरियमतो लोकस्थितिविशेषमाह—अट्ठविहेत्यादि कण्ठ्यम्, एवं जहा छट्ठाणे, तत्र चैवम्—उदधिपइट्ठिया पुहवी, घनोदधावित्यर्थ: 3, पुढविपइट्ठिया तसा थावरा पाणा, मनुष्यादय इत्यर्थ: 4, अजीवा जीवपइट्ठिया, शरीरादिपुद्गला इत्यर्थ: 5, जीवा कम्मपइट्ठिया, कर्मवशवर्त्तित्वादिति 6, अजीवा: पुद्गलाकाशादयो जीवै: सङ्गृहीता: स्वीकृता:, अजीवान् विना जीवानां सर्वव्यवहाराभावात् 7, जीवा: कर्म्मभि: ज्ञानावरणादिभि: सङ्गृहीता बद्धा: 8, षष्ठपदे जीवोपग्राहकत्वेन कर्म्मण आधारता विवक्षितेह तु तस्यैव जीवबन्धनतेति विशेष:।

स्पर्श आठ ही हैं, यह लोकस्थिति है। अत: लोकस्थिति विशेष का कथन करते हैं—अट्ठविहे इत्यादि। यह स्पष्ट है। जैसे छट्ठे स्थान में है वैसे ही यह यहां है—पृथ्वी धनोदधि प्रतिष्ठित है। मनुष्य आदि त्रस-स्थावर प्राणी पृथ्वी प्रतिष्ठित हैं। अजीव जीव प्रतिष्ठित हैं। यहां अजीव का तात्पर्य शरीर आदि पुद्गल। जीव कर्मवशवर्ती होने से कर्म प्रतिष्ठित हैं। अजीव—पुद्गल, आकाश आदि जीव द्वारा संग्रहीत हैं। अजीव के बिना जीवों के सभी व्यवहारों का अभाव होता है। जीव ज्ञानावरण आदि कर्मों से बद्ध संग्रहीत हैं। षष्ठम स्थान में जीव के उपग्राहकत्व से कर्म की आधारता विवक्षित थी, यहां उसका जीव से बंधना ही विवक्षित है।

सू. 15. अट्ठविहा....अट्ठमा।

(टी.) इदं च लोकस्थित्यादि स्वसम्पदुपेतगणि-वचनात् ज्ञायत इति गणिसम्पदमाह—अट्ठविहा गणिसंपयेत्यादि, गण: समुदायो भूयानतिशयवान् वा गुणानां साधूनां वा यस्यास्ति स गणी आचार्यस्तस्य सम्पत् समृद्धिर्भावरूपा गणिसम्पत्।

यह लोकस्थिति आदि स्वसंपदाओं से युक्त गणी—आचार्यों के वचनों से ज्ञात होती है। अत: गणिसंपदा की व्याख्या करते हैं—अट्ठविहे इत्यादि। गण—समुदाय बहुल अथवा अतिशायी गुणों का समुदाय अथवा बहुत अतिशायी साधुओं का समुदाय गण है। जिसके ऐसे गुण या साधु रूप गण हैं, वे गणी—आचार्य हैं। उनकी संपदा—भावरूप समृद्धि गणिसंपदा है।

तत्राचरणमाचार: अनुष्ठानं स एव सम्पत् विभूतिस्तस्य वा सम्पत् सम्पत्ति: प्राप्ति: आचारसम्पत्। सा च चतुर्द्धा, तद्यथा—संयमध्रुवयोगयुक्तता, चरणे नित्यं समाध्युपयुक्तेत्यर्थ: 1, असंप्रग्रह:, आत्मनो जात्याद्युत्सेकरूप-ग्राहवर्जनमिति भाव: 2, अनियतवृत्ति:, अनियतविहार इति योऽर्थ: 3, वृद्धशीलता, वपुर्मनसो निर्विकारतेति यावत् 4।

1. आचार संपदा—आचार का अर्थ है—आचरण-अनुष्ठान। वह आचार ही जिसकी समृद्धि, संपदा अथवा संपत्ति है वह आचार संपदा है। वह चार प्रकार की है, यथा—

1. संयमध्रुवयोगयुक्तता—चारित्र में सदा समाधि-युक्त रहना।

2. असंप्रग्रह—अपनी जाति आदि मदों का परिहार।

3. अनियतवृत्ति—अनियत विहार।

4. वृद्धशीलता—शरीर और मन की निर्विकारता।

एवं श्रुतसम्पत्। साऽपि चतुर्द्धा, तद्यथा—बहुश्रुतता, युगप्रधानागमतेत्यर्थ: 1, परिचितसूत्रता 2, विचित्रसूत्रता स्वसमयादिभेदात् 3, घोषविशुद्धिकरता च, उदात्तादिविज्ञानादिति 4।

2. श्रुतसंपदा—श्रुत की समृद्धि। वह भी चार प्रकार की है—

1. बहुश्रुतता—युगप्रधान (पुरुष) आगमता।

2. परिचितसूत्रता।

3. विचित्रसूत्रता—स्व एवं पर सिद्धांत निपुणता।

4. घोषविशुद्धिकर्ता—उदात्त आदि विज्ञान से (शिष्यों को) सूत्रोच्चारण करवाने में समर्थ।

शरीरसम्पच्चतुर्द्धा, तद्यथा—आरोहपरिणाहयुक्तता—उचितदैर्घ्यविस्तरतेत्यर्थ: 1, अनवत्रप्यता, अलज्जनीयाङ्गतेत्यर्थ: 2, परिपूर्णेन्द्रियता 3, स्थिरसंहननता चेति 4।

3. शरीर संपदा—वह चार प्रकार की है—

1. आरोह-परिणाह-युक्तता—आरोह—अर्थात् ऊंचाई। परिणाह—अर्थात् विशालता यानी उचित ऊंचाई एवं विशाल शरीर युक्त होना।

2. अनवत्रपता—अलज्जनीय अंगोंवाला होना।

3. परिपूर्णेन्द्रियता।

4. स्थिर संहननता।

वचनसम्पच्चतुर्द्धा, तद्यथा—आदेयवचनता 1, मधुरवचनता 2, अनिश्रितवचनता, मध्यस्थवचनतेत्यर्थ 3, असन्दिग्धवचनता चेति 4।

4. वचन संपदा—वह चार प्रकार की है—

1. आदेय वचनता।

2. मधुरवचनता।

3. अमिश्रितवचनता—मध्यस्थ वचन।

4. असंदिग्धवचनता।

वाचनासम्पच्चतुर्द्धा, तद्यथा—विदित्वोद्देशनम् 1, विदित्वा समुद्देशनम्, पारिणामिकादिकं शिष्यं ज्ञात्वेत्यर्थ: 2, परिनिर्वाप्य वाचना, पूर्वदत्तालापकानधिगमय्य शिष्यं पुन: सूत्रदानमित्यर्थ: 3। अर्थनिर्यापणा, अर्थस्य पूर्वापरसाङ्गत्येन गमनिकेत्यर्थ: 4।

5. वाचना संपदा—वह चार प्रकार की है—

1. विदित्वोद्देशन—(शिष्य की) योग्यता को जानकर उद्देशन करना।

2. विदित्वा समुद्देशन—(शिष्य की) योग्यता को जानकर समुद्देशन करना।

3. परिनिर्वाप्य वाचना—पूर्व में दी गई वाचना को हृदयंगम करवाकर आगे की वाचना देना। 4. अर्थ निर्यापणा—अर्थ के पौर्वापर्य का बोध करवाना।

मतिसम्पच्चतुर्द्धा:, अवग्रहेहा-ऽपाय-धारणा-भेदादिति।

6.मति संपदा—वह चार प्रकार की है—

1. अवग्रह

2. ईहा

3. अवाय

4. धारणा

प्रयोगसम्पच्चतुर्द्धा, इह प्रयोगो वादविषयस्तत्रात्म-परिज्ञानं वादादिसामर्थ्यविषये 1, पुरुषपरिज्ञानं किंनयोऽयं वाद्यादि: 2, क्षेत्रपरिज्ञानम् 3, वस्तुपरिज्ञानम्, वस्तु त्विह वादकाले राजामात्यादि 4।

7. प्रयोगसंपदा—वह चार प्रकार की है—

1. आत्मपरिज्ञान—वाद अथवा धर्मकथा में अपने सामर्थ्य का परिज्ञान।

2. पुरुष परिज्ञान—वादी के मत का ज्ञान।

3. क्षेत्र परिज्ञान।

4. वस्तु परिज्ञान—वाद काल में निर्णायक (राजा, अमात्य आदि) का ज्ञान।

सङ्ग्रहपरिज्ञा, सङ्ग्रह: स्वीकरणम्, तत्र परिज्ञा ज्ञानं नाम अभिधानमष्टमी सम्पत्, सा च चतुर्विधा, तद्यथा—बालादियोग्यक्षेत्रविषया 1, पीठ-फलकादिविषया 2, यथासमयं स्वाध्यायभिक्षादिविषया 3, यथोचित-विनयविषया चेति 4।

8. संग्रह परिज्ञान—संग्रह का अर्थ है—स्वीकार, परिज्ञा का अर्थ है ज्ञान। संग्रहपरिज्ञा नामक यह आठवीं संपदा है। वह चार प्रकार की है—

1. बालादि योग्य क्षेत्रविषया

2. पीठफलकादि विषया

3. यथासमय स्वाध्याय, भिक्षा आदि

4. यथोचित विनयविषया।

सू. 16,17. एगमेगे....कायसमिती।

(टी.) आचार्या हि गुणरत्‍ननिधानमिति निधानप्रस्तावान्निधिव्यतिकरमाह—एकेत्यादि, एकैको महानिधिश्‍चक्रवर्त्तिसम्बन्धी अष्टचक्रवालप्रतिष्ठान: अष्टचक्रप्रतिष्ठित:, मञ्जूषावत्, तत्स्वरूपं चेदम्—

आचार्य गुण रत्‍नों के निधान होते हैं। अत: निधान के प्रस्ताव से निधि समूह को कहते हैं—एके इत्यादि। चक्रवर्ती सम्बन्धी प्रत्येक महानिधि आठ-आठ पहियों पर प्रतिष्ठित है, वे मंजुषावत् हैं। उनका स्वरूप इस प्रकार है—

नवजोयणवित्थिन्ना बारसदीहा समूसिया अट्ठ।

जक्खसहस्सपरिवुडा चक्कट्ठपइट्ठिया नव वि।।

( )

ये निधियां नवयोजन विस्तीर्ण हैं। बारह योजन दीर्घ हैं। आठ योजन ऊंची हैं। प्रत्येक निधि एक-एक हजार देवों से परिवृत है और आठ-आठ पहियों पर प्रतिष्ठित हैं।

द्रव्यनिधानवक्तव्यतोक्ता, भावनिधानभूतसमिति-स्वरूपमाह—अट्ठ समिईत्यादि, सम्यगिति: प्रवृत्ति: समिति:, ईर्यायां गमने समितिश्‍चक्षुर्व्यापारपूर्वतयेतीर्या-समिति:, एवं भाषायां निरवद्यभाषणत:, एषणायामुद्-गमादिदोषवर्जनत:, आदाने ग्रहणे भाण्डमात्राया उपकरणमात्राया:, भाण्डस्य वा वस्त्राद्युपकरणस्य मृन्मयादिपात्रस्य वा मात्रस्य च साधुभाजनविशेषस्य, निक्षेपणायां च समिति: सुप्रत्युपेक्षितसुप्रमार्जितक्रमेणेति, उच्चार-प्रश्रवण-खेल-सिङ्घान-जल्लानां परिष्ठापनिकायां समिति: स्थण्डिलशुद्ध्यादिक्रमेण, खेलो निष्ठीवनम् सिंघानो नासिकाश्‍लेष्मेति, मनस: कुशलतायां समिति: वाचोऽकुशलत्वनिरोधे समिति:, कायस्य स्थानादिषु समितिरिति।

द्रव्य निधान की वक्तव्यता कही गई। भाव निधानभूत समिति का स्वरूप कहते हैं—'अट्ठसमिइ' इत्यादि। सम्यक् प्रवृत्ति समिति है। गमन में चक्षु व्यापारपूर्वक (देखकर) चलना ईर्या समिति है। भाषा में निरवद्य भाषण से सम्यक् प्रवृत्ति भाषा समिति है। एषणा समिति—एषणा में उद्गम आदि दोषों के वर्जन से एषणा समिति होती है। धर्मोपकरण एवं भाण्ड (पात्र) के आदान-ग्रहण व निक्षेपणा से आदानभांडमात्रनिक्षेपणा समिति होती है। अथवा वस्त्र आदि उपकरण, मिट्टी के पात्र आदि अथवा साधु के भाजन विशेष की निक्षेपणा में समिति, अच्छी तरह देखकर तथा प्रमार्जित कर (वस्तुओं को लेना व रखना) आदान-निक्षेप समिति है। उच्चार-प्रस्रवण-क्ष्वेल-सिंघाण-जल्ल के परिष्ठापन में स्थंडिल भूमि में शुद्धि आदि के क्रम से सम्यक् प्रवृत्ति उत्सर्ग समिति है। खेल-खंखार (कफ) व सिंघान—श्‍लेष्म है। मन समिति—मन की कुशलता में सम्यक् प्रवृत्ति, वाणी की अकुशलता का निरोध होने पर वाच (वचन) समिति तथा स्थान (बैठने आदि) में सम्यक् प्रवृत्ति काय समिति है

सू. 18-20. अट्ठहिं....मूलारिहे।

(टी.) समितिष्वतिचारादावालोचना देयत्यालोचना-चार्यस्यालोचकसाधो: प्रायश्‍चित्तस्य च स्वरूपाभिधानाय सूत्रत्रयमाह—अट्ठहीत्यादि सुगमम्, नवरम् आयारवं ति ज्ञानादिपञ्चकाराचारवान् ज्ञाना-ऽऽसेवनाभ्याम्, आहारवं ति अवधारणावान् आलोचकेनालोच्यमानानामति-चाराणामिति, आह च—

समितियों में अतिचार होने पर आलोचना देनी चाहिए। अत: आलोचना (देनेवाले) आचार्य, आलोचक साधु एवं प्रायश्‍चित्त का स्वरूप कहने के लिए तीन सूत्र कहते हैं—'अट्ठहिं' इत्यादि। ये सुगम हैं। आयारवं अर्थात् ज्ञान आदि पांच प्रकार के आचार से संपन्न। ज्ञान एवं आचरण दोनों से युक्त। आधारवान—अवधारणावाला, आलोचना करनेवाले के द्वारा आलोच्यमान समस्त अतिचारों का ज्ञाता। कहा भी है—

आयरवमायारं पंचविहं मुणइ जो य आयरइ।

आहारवमवहारे आलोएंतस्स तं सव्वं।।

( )

जो पंचविध आचार को जानता है तथा स्वयं आचारवान है तथा आलोचक के द्वारा आलोच्यमान सर्व अतिचारों को जाननेवाला है। ( )

ववहारवं ति आगम-श्रुता-ऽऽज्ञा-धारणा-जीत-लक्षणानां पञ्चानामुक्तरूपाणां व्यवहाराणां ज्ञातेति, ओवीलए त्ति अपव्रीडयति विलज्जीकरोति यो लज्जया सम्यगनालोचयन्तं सर्वं यथा सम्यगालोचयति तथा करोतीत्यपव्रीडक:, अभिहितं च—

व्यवहारवान—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत—इन पांचों व्यवहारों का ज्ञाता। अपव्रीडक—आलोचना करनेवाले व्यक्ति की लज्जा को दूर करनेवाला—जिससे वह लज्जा या संकोच छोड़कर सम्यग् रूप से आलोचना करे, उसे अपव्रीडक कहते हैं। कहा भी है—

ववहारव ववहारं आगममाई उ मुणइ पंचविहं।

ओवीलुवगूहंतं जह आलोएइ तं सव्वं।।

( )

जो आगम आदि पांचों व्यवहारों को जानता है, वह व्यवहारवान है। अपव्रीडक—बिना छुपाए जो समस्त आलोचना करवाता है।

पकुव्वए त्ति आलोचिते सति य: शुद्धिं प्रकर्षेण कारयति स प्रकारीति, भणितं च

प्रकारी—आलोचना करने पर जो प्रकर्ष विशुद्धि करवाता है वह प्रकारी है। कहा भी है—

आलोइयम्मि सोहिं जो कारावेइ सो पकुव्वीओ।।

( )

आलोचना करने पर जो शुद्धि करवाता है वह प्रकारी है।

अपरिस्साइ त्ति न परिश्रवति नालोचकदोषानुप-श्रुत्यान्यस्मै प्रतिपादयति य एवंशील: सोऽपरिश्रावीति, यदाह—

अपरिश्रावी—आलोचक के दोषों को सुनकर के जो दूसरों के सामने प्रकट न करे, वह अपरिश्रावी है। जैसे कहा है—

जो अन्नस्स उ दोसे न कहेई अपरिसाई सो होइ।।

( )

जो दूसरों के दोषों को नहीं कहता है वह अपरिश्रावी है।

निज्जवए त्ति निर्यापयति तथा करोति यथा गुर्व्वपि प्रायश्‍चित्तं शिष्यो निर्वाहयतीति निर्यापक इति, न्यगादि च—

निर्यापक—बड़े प्रायश्‍चित्त को भी शिष्य निभा सके, ऐसे जो सहयोग देता है वह निर्यापक है। कहा भी है—

निज्जवओ तह कुणई निव्वहई जेण पच्छित्तं।।

( )

निर्यापक वह करता है जिससे (शिष्य) प्रायश्‍चित्त का निर्वाह कर सके।

अवायदंसि त्ति अपायान् अनर्थान् शिष्यचित्तभङ्गा-ऽनिर्वाहादीन् दुर्भिक्षदौर्बल्यादिकृतान् पश्यतीत्येवंशील:, सम्यगनालोचनायां वा दुर्लभबोधिकत्वादीन् अपायान् शिष्यस्य दर्शयतीति अपायदर्शीति, भणितं च

अपायदर्शी—दुर्भिक्ष, दुर्बलता आदि के कारण शिष्य का चित्तभंग, अनिर्वाह आदि में दोषों को बतानेवाला अपायदर्शी है। अथवा सम्यक् आलोचना न करने पर दुर्लभ बोधिता आदि दोषों को बतानेवाला अपायदर्शी है। कहा भी है—

दुब्भिक्खदुब्बलाई इहलोए जाणए अवाए उ।

दंसेइ य परलोए दुल्लहबोहि त्ति संसारे।।

( )

इहलोक में दुर्भिक्ष, दुर्बलता आदि के कारण सम्यक् आलोचना न करने के अपाय को जानता है और परलोक में बोधिदुर्लभ होने से संसार में परिभ्रमण को बतलाता है।

अत्तदोसं ति आत्मापराधमिति, जाति-कुले माता-पितृपक्षौ, तत्सम्पन्न: प्रायोऽकृत्यं न करोति, कृत्वापि पश्‍चात्तापादालोचयतीति तद्ग्रहणम्, यदाह—

अत्तदोस का अर्थ है अपने दोष। जाति—मातृपक्ष, कुल—पितृपक्ष से संपन्न अर्थात् जातिसंपन्न एवं कुलसंपन्न प्राय: अकृत्य नहीं करता है और करके भी पश्‍चात्ताप से आलेाचना करता है अत: उसे ग्रहण किया गया है। जैसे कहा है—

जाई-कुलसंपन्नो पायमकिच्चं न सेवई किंचि।

आसेविउं च पच्छा तग्गुणओ सम्ममालोए।।

( )

जातिसंपन्न और कुलसंपन्न प्राय: किंचित् भी अकृत्य का सेवन नहीं करते हैं और सेवन करने के बाद भी उस गुण के कारण उसकी सम्यक् प्रकार से आलोचना करते हैं।

विनयसम्पन्न: सुखेनैवालोचयति तथा ज्ञानसम्पन्नो दोषविपाकं प्रायश्‍चित्तं चाऽवगच्छति, यतोऽवाचि—

विनयसंपन्न सुखपूर्वक सहजता से आलोचना करता है। ज्ञानसंपन्न दोषों के विपाक एवं प्रायश्‍चित्त को जानता है। क्योंकि कहा है—

नाणेण उ संपन्नो दोसविवागं वियाणिउं घोरं।

आलोएइ सुहं चिय पायच्छित्तं च अवगच्छे।।

( )

ज्ञान से संपन्न घोर दोष विपाक को जानता है, प्रायश्‍चित्त को जानता है तथा सुखपूर्वक उसकी आलोचना करता है।

दर्शनसम्पन्न: शुद्धोऽहमित्येवं श्रद्धत्ते, चारित्रसम्पन्नो भूयस्तमपराधं न करोति सम्यगालोचयति प्रायश्‍चित्तं च निर्वाहयतीति, उक्तं च—

दर्शनसंपन्न—'मैं शुद्ध हूं' ऐसी श्रद्धा करता है। चारित्रसंपन्न पुन: उस दोष का सेवन नहीं करता है। सम्यक् प्रकार से आलोचना करता है और प्रायश्‍चित्त का निर्वाह करता है। कहा भी है—

सुद्धो तह त्ति सम्मं सद्दहई दंसणेण संपन्नो।

चरणेण उ संपन्नो न कुणइ भुज्जो तमवराहं।।

( )

दर्शन से संपन्न शुद्ध हूं, अत: सम्यक् श्रद्धा करता है और चारित्र से संपन्न पुन: उस अपराध को नहीं करता है।

क्षान्त: परुषं भणितोऽप्याचार्यैर्न रुष्यतीति, आह च—खंतो आयरिएहिं फरुसं भणिओ वि न वि रुसे त्ति, दान्त: प्रायश्‍चित्तं दत्तं वोढुं समर्थो भवतीति, आह च—दंतो समत्थो वोढुं पच्छित्तं जमिह दिज्जते तस्स ( ) इति।

क्षांत—आचार्य के द्वारा कठोर शब्द कहने पर भी रुष्ट नहीं होता है। कहा भी है—क्षांत आचार्य के द्वारा कठोर शब्द कहे जाने पर भी रूठता नहीं है। दांत—प्रायश्‍चित्त दिए जाने पर वहन करने में समर्थ होता है। कहा भी है—दांत को जो प्रायश्‍चित्त दिया जाता है उसे वहन करने में समर्थ होता है।

आलोयणेत्यादि व्याख्यातं प्राय:।

आलोचना आदि की व्याख्या प्राय: की गई।

सू. 21. अट्ठ....इस्सरियमए।

(टी.) जात्यादिमदेषु सत्स्वालोचनायां न प्रवर्त्तत इति मदस्थानसूत्रं गतार्थम्, नवरं मदस्थानानि मदभेदा:, इह च दोषा:—

जाति आदि मद होने पर आलोचना में प्रवृत्ति नहीं होती है अत: मद स्थान सूत्र कहा है जो गतार्थ है। मदस्थान अर्थात् मद के प्रकार। उसमें ये दोष हैं—

जात्यादिमदोन्मत्त: पिशाचवद्भवति दु:खितश्‍चेह।

जात्यादिहीनतां परभवे च नि:संशयं लभते।।

(प्रशम. 98)

जाति आदि अष्ट प्रकार के मद से उन्मत्त पिशाच की तरह इस संसार में दु:खी होता है और परभव में भी निश्‍चित जाति की हीनता को प्राप्त करता है।

सू. 22. अट्ठ....णसंतपरलोगवाई।

(टी.) वादिनां हि प्राय: श्रुतमदो भवतीति वादिविशेषान् दर्शयन्नाह—अट्ठ अकिरियेत्यादि, क्रिया 'अस्ती'तिरूपा सकलपदार्थसार्थव्यापिनी सैवायथा-वस्तुविषयतया कुत्सिता अक्रिया नञ: कुत्सार्थत्वात्, तामक्रियां वदन्तीत्येवंशीला: अक्रियावादिन:, यथावस्थितं हि वस्त्वनेकान्तात्मकं तन्नास्त्येकान्तात्मकमेव चास्तीति प्रतिपत्तिमन्त इत्यर्थ:, नास्तिका इति भाव:, एवंवादित्वाच्चैते परलोकसाधकक्रियामपि परमार्थतो न वदन्ति, तन्मतवस्तुसत्त्वे हि परलोकसाधकक्रियाया अयोगादित्यक्रियावादिन एव ते इति, तत्रैक एवात्मादिरर्थ इत्येवं वदतीत्येकवादी, दीर्घत्वं च प्राकृतत्वादिति, उक्तं चैतन्मतानुसारिभि:—

वादियों के प्राय: श्रुतमद होता है। अत: वादी विशेष का निरूपण करते हुए कहते हैं—'अट्ठ अकिरिया'। क्रिया—अर्थयुक्त समस्त पदार्थों में व्याप्त 'अस्तिरूपा क्रिया है, वही अयथा वस्तु को विषय करने से कुत्सिता अक्रिया है। क्योंकि नञ् कुत्सा अर्थ में है। उस अक्रिया वाद या कथन जिनका स्वभाव हैं, वे अक्रियावादी हैं। यथावस्थित वस्तु अनेकांतात्मक है। वह अनेकांतात्मक नहीं है, एकांतात्मक ही है—इस प्रकार जो प्रतिपादन करते हैं, वे एकांतवादी—नास्तिक हैं। ऐसा कहने से ये परमार्थत: परलोक की साधक क्रिया को भी नहीं कहते हैं। उनके द्वारा मान्य मत में परलोक साधक क्रिया का योग न होने से वे अक्रियावादी ही हैं। जो एक आत्मा को ही स्वीकार करते हैं वे एकवादी हैं। यहां दीर्घता प्राकृत के कारण है। इस मतानुसार कहा है—

एक एव हि भूतात्मा, भूते भूते व्यवस्थित:।

एकधा बहुधा चैव, दृश्यते जलचन्द्रवत्।।

( )

एक ही भूतात्मा अलग-अलग भूत में व्यवस्थित है। वही एक बार और बहुत बार जलचंद्रवत् अलग-अलग दिखाई देता है।

अपरस्त्वात्मैवास्ति नान्यदिति प्रतिपन्न:, तदुक्तम्—

कुछ दार्शनिक कहते हैं—एक आत्मा ही है अन्य कुछ भी नहीं है। कहा भी है—

पुरुष एवेदं ग्‍निं सर्व्वं यद्भूतं यच्च भाव्यम्

उतामृतत्वस्येशानो यदन्नेनातिरोहति।।

(शुक्लयजु. 31।2)

जो कुछ अतीत में था तथा जो भविष्य में होगा वह सब अग्‍नि रूप पुरुष तत्त्व ही है। अथवा यह ईश्‍वर का अमृतत्व है जो अन्न से उत्पन्न होता है।

यदेजति यन्नैजति यद्दूरे यदु अन्तिके।

यदन्तरस्य सर्वस्य यदु सर्वस्यास्य बाह्यत:।।

(ईशावास्य. 5)

जो हलचल करता है और हलचल नहीं करता है। जो दूर है और जो पास है। वह इन सबके भीतर और वह इन सबके बाहर है।

तथा—

और

नित्यज्ञानविवर्त्तोऽयं क्षिति-तेजो-जलादिक:।

आत्मा तदात्मकश्‍चेति सङ्गिरन्ते परे पुन:।।

( )

क्षिति, अग्‍नि, जल आदि नित्य ज्ञान के विवर्त हैं। यह आत्मा (ब्रह्म) ही तदात्मक होता है। पुन: उसे ही कहा जाता है।

शब्दाद्वैतवादी तु सर्व्वं शब्दात्मकमिदमित्येकत्वं प्रतिपन्न:, उक्तं च—

शब्दाद्वैतवादी के अनुसार (शब्द तत्त्व ही पारमार्थिक—अक्षर है।) सब कुछ शब्दात्मक ही है— इस प्रकार शब्दाद्वैत का एकत्व स्वीकार करते हैं। कहा भी है—

अनादिनिधनं ब्रह्म शब्दतत्त्वं यदक्षरम्।

विवर्त्ततेऽर्थभावेन प्रक्रिया जगतो यत:।।

(वाक्यप. 1।1)

अविनाशी शब्द तत्त्व ही अनादि निधन ब्रह्म है। वही शब्द पदार्थ के रूप में विवर्तित होता है। यह जगत शब्द का विवर्त है।

अथवा सामान्यवादी सर्वमेवैकं प्रतिपद्यते, सामान्यस्यैकत्वादित्येवमनेकधैकवादी, अक्रियावादिता चास्य सद्भूतस्यापि तदन्यस्य नास्तीति प्रतिपादनात् आत्माद्वैत-पुरुषाद्वैतशब्दाद्वैतादीनां युक्तिभिरघट-मानानामस्तित्वाभ्युपगमाच्च, एवमुत्तरत्रापीति 1। तथा सत्यपि कथञ्चिदेकत्वे भावानां सर्वथा अनेकत्वं वदतीत्यनेकवादी, परस्परविलक्षणा एव भावास्तथैव प्रमीयमाणत्वात्, यथा रूपं रूपतयेति, अभेदे तु भावानां जीवाजीवबद्धमुक्त-सुखितदु:खितादीनामेकत्वप्रसङ्गात् दीक्षादिवैयर्थ्यमिति। किञ्च, सामान्यमङ्गीकृत्यैकत्वं विवक्षितं परै:, सामान्यं च भेदेभ्यो भिन्नाभिन्नतया चिन्त्यमानं न युज्यते, एवमवयवेभ्योऽवयवी धर्मेभ्यश्‍च धर्मीत्येवमनेकवादी, अस्याप्यक्रियावादित्वं सामान्यादि-रूपतयैकत्वे सत्यपि भावानां सामान्यादिनिषेधेन तन्निषेधनादिति।

अथवा सामान्यवादी सब कुछ एक ही है, ऐसा प्रतिपादन करते हैं। क्योंकि सामान्य एक होता है। इस प्रकार एकवादी अनेक प्रकार के हैं। इसकी अक्रियावादिता सद्भूत के भी उससे अन्य के नहीं होने के प्रतिपादन से है और आत्माद्वैत, पुरुषाद्वैत, शब्दाद्वैत आदि का अस्तित्व युक्तियों से घटित न होने पर भी उसकी स्वीकृति करने के कारण है। उत्तरत्र भी इसी प्रकार हैं। पदार्थ के कथंचित् एक होने पर भी जो उसे सर्वथा अनेक कहते हैं, वे अनेकवादी हैं। पदार्थ परस्पर विलक्षण ही हैं क्योंकि वे वैसे ही प्रमीयमाण है, यथा—रूप रूपतया प्रमीय होता है। पदार्थों में अभेद मानने पर जीव-अजीव, बद्ध-मुक्त, सुखी-दु:खी आदि के एकत्व का प्रसंग होगा। दीक्षा आदि की व्यर्थता होगी। और परवादियों ने भी सामान्य स्वीकार कर एकत्व की विवक्षा की। सामान्य भेदों से भिन्न-अभिन्न रूप से चिंतन करने पर घटित नहीं होता। अनेकवादियों के अनुसार अवयवों से अवयवी, धर्म से धर्मी भिन्न है। इसकी अक्रियावादिता भी पदार्थ के सामान्यरूप होने से एकत्व होने पर भी उसके सामान्य (अभेद) आदि का निषेध करने से है। सामान्य का निषेध करने से क्रिया का भी निषेध हो जाता है।

न च सामान्यं सर्वथा नास्ति, अभिन्नज्ञाना-ऽभिधानाभावप्रसङ्गात्, सर्वथा वैलक्षण्ये चैकपरमाणु-मन्तरेण सर्वेषामपरमाणुत्वप्रसङ्गात्, तथा अवयविनं धर्म्मिणं च विना न प्रतिनियतावयव-धर्म्मव्यवस्था स्याद्, भेदाभेदविकल्पदूषणं च कथञ्चिद्वादाभ्युपगमनेन निरवकाशमिति 2।

सामान्य का सर्वथा अभाव है, ऐसा नहीं है। सर्वथा भेद एवं सकल पदार्थों की विलक्षणता होने पर एक परमाणु के अतिरिक्त सभी परमाणुओं के अपरमाणुत्व का प्रसंग होगा (क्योंकि एक समान अनेक परमाणु सामान्य हो जाएंगे।) अवयवी और धर्मी के न होने पर प्रतिनियत अवयव और धर्म की व्यवस्था नहीं होगी। भेदाभेद विकल्प का दूषण भी कथंचित् भिन्न एवं कथंचित् अभिन्न ऐसे कथंचिद्वाद को मानने से निरस्त हो जाएगा। (पदार्थ में स्पष्ट विद्यमान भेद और अभेद की समन्वित प्रस्तुति ही भेदाभेदवाद अथवा कथंचिद्वाद है।)

तथा अनन्तानन्तत्वेऽपि जीवानां मितान् परिमितान् वदति 'उत्सन्नभव्यकं भविष्यति भुवन' मित्यभ्युप-गमात्, मितं वा जीवम् अङ्गुष्ठपर्वमात्रं श्यामाकतन्दुल-मात्रं वा वदति न त्वपरिमितमसङ्ख्येयप्रदेशात्मकया अङ्गुला-सङ्ख्येय-भागादारभ्य यावल्लोकमापूरयती-त्येवमनियत-प्रमाणतया वा, अथवा मितं सप्तद्वीप-समुद्रात्मकतया लोकं वदत्यन्यथाभूतमपीति मितवादीति, तस्याप्यक्रियावादित्वं वस्तुतत्त्वनिषेधनादेवेति 3 तथा निर्म्मितम् ईश्‍वर-ब्रह्म-पुरुषादिना कृतं लोकं वदतीति निर्म्मितवादी, तथा चाहु:—

मितवादी जीवों के अपरिमित होने पर भी उसे मित—परिमित कहते हैं। उत्सन्नभव्यकं भविष्यति भुवन—सिद्धांत के अनुसार सब कुछ परिमित है अथवा जीव अंगुष्ठ पर्व जितना अथवा श्यामाक तंदुल जितना ही है, ऐसा कहते हैं। वे आत्मा को असंख्येय प्रदेशात्मक होने से अपरिमित अथवा अंगुल के असंख्यातवें भाग से लेकर पूरे लोक को आपूरित कर दे, वैसे अनियत आकारवाला नहीं, ऐसा मानते हैं। अथवा मित का अर्थ है—लोक केवल सात द्वीप-समुद्रात्मक है—मितवादी ऐसा अन्यथाभूत कथन भी करते हैं। उनकी अक्रियावादिता भी वस्तु तत्त्व के निषेध से ही है। निर्मितवादी लोक को ईश्‍वर, ब्रह्मा, पुरूष आदि से कृत मानते हैं जैसे कहा है—

आसीदिदं तमोभूतमप्रज्ञातमलक्षणम्।

अप्रतर्क्यमविज्ञेयं प्रसुप्तमिव सर्वत:।।

(मनु. 1।5)

यह लोक तमोभूत, प्रत्यक्षत: अज्ञात, अलक्षण, अप्रतर्क्य, अविज्ञेय सर्वत: प्रसुप्त की भांति है।

तस्मिन्नेकार्णवीभूते नष्टस्थावरजङ्गमे।

नष्टामरनरे चैव प्रणष्टोरगराक्षसे।।

केवलं गह्वरीभूते महाभूतविवर्जिते।

अचिन्त्यात्मा विभुस्तत्र शयानस्तप्यते तप:।।

तत्र तस्य शयानस्य नाभे: पद्मं विनिर्गतम्।

तरुणरविमण्डलनिभं हृद्यं काञ्चनकर्णिकम्।।

तस्मिन् पद्मे तु भगवान् दण्डी यज्ञोपवीतसंयुक्त:।

ब्रह्मा तत्रोत्पन्नस्तेन जगन्मातर: सृष्टा:।।

अदिति: सुरसङ्घानां दितिरसुराणां मनुर्मनुष्याणाम्।

विनता विहङ्गमानां माता विश्‍वप्रकाराणाम्।।

कद्रु: सरीसृपाणां सुलसा माता तु नागजातीनाम्।

सुरभिश्‍चतुष्पदानामिला पुन: सर्वबीजानाम्।।

( )

उस एक अर्णवीभूत लोक में—जिसमें स्थावर और जंगम, देव और मनुष्य, नाग और राक्षस सब नष्ट हो गए हैं। महाभूतों से रहित केवल गह्वर जैसे इस लोक में अचिन्त्य आत्मा प्रभु सोए हुए तप तपते हैं। उस सोए हुए प्रभु की नाभि के पद्म से—जो पद्म तरुण सूर्य के मंडल जैसा मध्य में सुवर्ण कर्णिकायुक्त है—उस पद्म की नाभि से यज्ञोपवीत युक्त भगवान दंडी, ब्रह्मा वहां उत्पन्न हुए। उन्होंने जगद् माताओं की सृष्टि की। देव समूह की मां अदिति, असुरों की दिति, मनुष्यों की मनु, पक्षियों की विनता, सरीसृपों की कद्रु, नागजाति की सुलसा, चतुष्पदों की सुरभि तथा समस्त बीजों की पृथ्वी (इला) माता की सृष्टि की।

प्रमाणयति चासौ—बुद्धिमत्कारणकृतं भुवनं संस्थान-त्वात् घटवदित्यादि। अक्रियावादिता चास्य न कदाचिद-नीदृशं जगत् ( ) इति वचनादकृत्रिमभुवनस्याकृत्रिमता-निषेधात्, न चेश्‍वरादिकर्तृकत्वं जगतोऽस्ति, कुलालादि-कारकवैयर्थ्यप्रसङ्गात् कुलालादिवच्चेश्‍वरादेर्बुद्धिमत्कारण-स्यानीश्‍वरताप्रसङ्गात्, किञ्च, ईश्‍वरस्याशरीरतया कारणाभावात् क्रियास्वप्रवृत्ति: स्यात्, सशरीरत्वे च तच्छरीरस्यापि कर्त्रन्तरेण भाव्यम्, एवं चानवस्थाप्रसङ्ग इति 4। तथा सातं सुखमभ्यसनीयमिति वदतीति सातवादी, तथाहि—भवत्येवंवादी कश्‍चित् सुखमेवानुशीलनीयं सुखार्थिना, न त्वसातरूपं तपो-नियम-ब्रह्मचर्यादि, कारणानुरूपत्वात् कार्यस्य, नहि शुक्लैस्तन्तुभिरारब्ध: पटो रक्तो भवति अपि तु शुक्ल एव, एवं सुखासेवनात् सुखमेवेति, उक्तं च—

उसे प्रमाणित करते हुए वे कहते हैं—यह भुवन बुद्धिमान कारण से कृत है। क्योंकि यह संस्थान है जैसे घट। इसकी अक्रियावादिता इस प्रकार है—ऐसा अनीदृशजगत कभी भी नहीं था, इस वचन के अनुसार अकृत्रिम भुवन की अकृत्रिमता का निषेध होता है और यह जगत ईश्‍वर कर्तृक नहीं है। अन्यथा घट की पूर्ववर्ती कुलाल आदि अवस्थाओं की व्यर्थता का प्रसंग होगा। कुलाल आदि की भांति ईश्‍वर आदि के बुद्धिमान कारण की अनीश्‍वरता का प्रसंग होगा। और क्या, ईश्‍वर के अशरीरी होने से, कारण के अभाव से, क्रिया में अप्रवृत्ति होगी। उसे सशरीरी कहने पर अथवा सशरीरी होने पर उसका शरीर भी अन्य कर्ता द्वारा कृत होगा। (कर्त्रन्तर मानना होगा) इस प्रकार अनवस्था दोष का प्रसंग होगा। सातवादी—सात—सुख अभ्यसनीय है, ऐसा कहनेवाले सातवादी है। जैसे—ऐसा कहनेवाले कहते हैं कि सुखार्थी के द्वारा सुख ही अनुशीलनीय है, न कि असाता रूप (कष्टमय) तप, नियम, ब्रह्मचर्य आदि। क्योंकि कार्य कारण के अनुरूप होता है। शुक्ल तंतुओं से प्रारंभ किया गया (बुना गया) वस्त्र रक्त नहीं होता है अपितु शुक्ल ही होता है। इसी प्रकार सुख के आसवेन से सुख ही होता है। कहा भी है—

मृद्वी शय्या प्रातरुत्थाय पेया,

भक्तं मध्ये पानकं चापराह्णे।

द्राक्षाखण्डं शर्करा चार्द्धरात्रे,

मोक्षश्‍चान्ते शाक्यपुत्रेण दृष्ट:।।

( )

सोने के लिए कोमल शय्या प्रात: उठते ही पेय पदार्थ का पान मध्याह्न में भोजन एवं अपराह्न में पानक, अर्धरात्रि में द्राक्षा खंड और शर्करा और अंत में मोक्ष—यह शाक्यपुत्र गौतम बुद्ध द्वारा दृष्ट है।

अक्रियावादिता चास्य संयम-तपसो: पारमार्थिक-प्रशमसुखरूपयो: दु:खत्वेनाभ्युपगमात् कारणानुरूप-कार्याभ्युपगमस्य च विषयसुखादननुरूपस्य निर्वाणसुख-स्याभ्युपगमेन बाधितत्वादिति।

इसकी अक्रियावादिता पारमार्थिक प्रथम सुख रूप संयम और तप को दु:ख रूप स्वीकार करने से और कारण के अनुरूप कार्य को स्वीकार कर विषय सुख से अननुरूप निर्वाण सुख को स्वीकार करने से बाधित होने से है।

तथा समुच्छेदं प्रतिक्षणं निरन्वयनाशं वदति य: स समुच्छेदवादी, तथाहि—वस्तुन: सत्त्वं कार्यकारित्वम्, कार्याकारिणोऽपि वस्तुत्वे खर-विषाणस्यापि सत्त्व-प्रसङ्गात्, कार्यं च नित्यं वस्तु क्रमेण न करोति, नित्यस्यैकस्वभावतया कालान्तरभाविसकल-कार्यभावप्रसङ्गात्, न चेदेवं प्रतिक्षणं स्वभावान्तरोत्पत्त्या नित्यत्वहानिरिति, यौगपद्येनापि न करोति अध्यक्षसिद्ध-त्वाद्यौगपद्याकरणस्य, तस्मात् क्षणिकमेव वस्तु कार्यं करोतीति, एवं च अर्थक्रियाकारित्वात् क्षणिकं वस्त्विति, अक्रियावादी चायमित्थमवसेय:—निरन्वयनाशाभ्युपगमे हि परलोकाभाव: प्रसजति, फलार्थिनां च क्रियास्व-प्रवृत्तिरिति, तथा सकलक्रियासु प्रवर्त्तकस्यासङ्ख्येयसमय-सम्भव्यनेकवर्णोल्लेखवतो विकल्पस्य प्रतिसमयक्षयित्वे एकाभिसन्धिप्रत्ययाभावात् सकलव्यवहारोच्छेद: स्यात्, अत एवैकान्तक्षणिकात् कुलालादे: सकाशादर्थक्रिया न घटत इति, तस्मात् पर्यायतो वस्तु समुच्छेदवद् द्रव्यतस्तु न तथेति 6।

समुच्छेदवादी—जो वस्तु का प्रतिक्षण निरन्वय नाश स्वीकार करते हैं, वे समुच्छेदवादी हैं। जैसे—कार्यकारित्व वस्तु (पदार्थ) का सत्व है। कार्यकारित्व न होने पर भी वस्तुत्व स्वीकार करने पर खर विषाण के भी सत्व का प्रसंग होगा। नित्य वस्तु द्वारा क्रम से कार्य नहीं होता है। क्योंकि नित्यवस्तु एक स्वभाव होने से कालान्तरभावी सकल कार्य भाव का प्रसंग होगा और इस प्रकार प्रतिक्षण स्वभावान्तर उत्पत्ति से नित्यत्व की हानि नहीं होगी, ऐसा नहीं है। युगपत् उत्पत्ति भी नहीं होगी क्योंकि युगपत् अकरणता प्रत्यक्ष सिद्ध है। अत: (बौद्धों के अनुसार) क्षणिक पदार्थ ही कार्य करता है। इस प्रकार जो क्षणिक है वही अर्थक्रियाकारी है। इनकी अक्रियावादिता इस प्रकार ज्ञातव्य है—निरन्वय नाश स्वीकार करने पर परलोक का अभाव सिद्ध होता है। फल के अभ्यर्थी की क्रिया में अप्रवृत्ति (प्रवृत्ति नहीं) होगी। तथा प्रवर्तक को सभी क्रियाओं में असंख्येय समय लगते हैं और अनेक वर्णों से उल्लेखनीय विकल्प का प्रतिक्षण क्षय होने पर उनकी एकाभिसंधि प्रत्यय का अभाव होगा, इससे समस्त व्यवहार का उच्छेद होगा। अत: एकांत क्षणिक कुलाल आदि के साथ अर्थक्रिया घटित नहीं होती है। अत: पर्यायत: वस्तु समुच्छेदवान (अनित्य) है। किन्तु द्रव्यत: वैसी नहीं है।

तथा नियतं नित्यं वस्तु वदति य: स तथा, तथाहि—नित्यो लोक:, आविर्भाव-तिरोभावमात्रत्वा-दुत्पादविनाशयो:, तथा असतोऽनुत्पादाच्छशविषाणस्येव सतश्‍चाविनाशात् घटवत्, नहि सर्वथा घटो विनष्ट:, कपालाद्यवस्थाभिस्तस्य परिणतत्वात् तासां चापार-मार्थिकत्वात्, मृत्सामान्यस्यैव पारमार्थिकत्वात्, तस्य चाविनष्टत्वादिति, अक्रियावादी चायमेकान्त नित्यस्य स्थिरैकरूपतया सकलक्रियाविलोपाभ्युपगमादिति 7।

नित्यवादी—जो वस्तु को नित्य कहते हैं उनके अनुसार लोक नित्य है। वस्तुओं में उत्पत्ति और विनाश का केवल आविर्भाव एवं तिरोभावमात्र होता है। क्योंकि असत् अनुत्पन्न है जैसे शशविषाण एवं सत् अविनाशी है, जैसे घट। घट का सर्वथा विनाश नहीं है क्योंकि वह कपाल आदि अवस्थाओं में परिणत है। कपाल आदि अवस्थाएं अपारमार्थिक हैं, मृत्तिका (मिट्टी) सामान्य ही पारमार्थिक है क्योंकि वह अविनाशी है। ये भी अक्रियावादी है क्योंकि समस्त सत् को वे एकांत नित्य मानते हैं। स्थिर एवं एक रूप होने से सकल क्रियाओं का लोप ही उन्हें स्वीकार्य है।

तथा नसंति-परलोगवाइ त्ति नेति न विद्यते शान्तिश्‍च मोक्ष: परलोकश्‍च जन्मान्तरमित्येवं यो वदति स तथा, तथाहि—नास्त्यात्मा प्रत्यक्षादिप्रमाणाविषयत्वात् खरविषाणवत्, तदभावान्न पुण्य-पापलक्षणं कर्म्म, तदभावान्न परलोको नापि मोक्ष इति, यच्चैतच्चैतन्यं तद् भूतधर्म्म इति, अस्याक्रियावादिता स्फुटैव, न चैतस्य मतं सङ्गच्छते, प्रत्यक्षाद्यप्रवृत्त्याऽऽत्मादीनां निराकर्त्तुमशक्य-त्वात्, सत्यपि वस्तुनि प्रमाणाप्रवृत्तिदर्शनादागमविशेष-सिद्धत्वाच्च, भूतधर्मतापि न चैतन्यस्य, विवक्षित-भूताभावेऽपि जातिस्मरणादिदर्शनादिति, एषां चेह वादिनामष्टानामपि दिङ्मात्रमुपदर्शितम्, विशेषस्त्वन्यतो ज्ञेय ऊह्यो वेति।

असत् परलोकवादी—जो मोक्ष, परलोक—जन्मान्तर आदि को स्वीकार नहीं करते हैं। जैसे—आत्मा नहीं है, क्योंकि वह प्रत्यक्ष आदि प्रमाण का विषय नहीं है जैसे गधे के सींग। आत्मा के अभाव से पुण्य-पाप लक्षण कर्म भी नहीं है। पुण्य-पाप के अभाव से परलोक नहीं है और मोक्ष भी नहीं है। जो चैतन्य है वह भी भूत धर्म (भौतिक) ही है। इसकी अक्रियावादिता स्पष्ट ही है। ये मत सम्मत नहीं हैं, क्योंकि प्रत्यक्ष आदि की अप्रवृत्ति से आत्मा आदि का निराकरण करना शक्य नहीं है। वस्तु के होने पर भी प्रमाण की अप्रवृत्ति देखी जाती है और वे पदार्थ आगम सिद्ध भी हैं। चैतन्य (पंचमहाभूतरूप) भौतिक नहीं है क्योंकि विवक्षित भूत का अभाव होने पर भी जातिस्मरण आदि दिखाई देते हैं। यहां इन आठों वादियों का दिग्दर्शन मात्र किया है। विशेषत: इनकी जानकारी अन्यत्र ज्ञेय अथवा ऊह्य है।

सू. 23. अट्ठविहे....वंजणे।

(टी.) एते च वादिन: शास्त्राभिसंस्कृतबुद्धयो भवन्तीत्यष्टस्थानकावतारीणि शास्त्राण्याह—अट्ठ महा-निमित्तेत्यादि, अतीता-ऽनागत-वर्त्तमानानामतीन्द्रिय-भावानामधिगमे निमित्तं हेतुर्यद्वस्तुजातं तन्निमित्तम्, तदभिधायकशास्त्राण्यपि निमित्तानीत्युच्यन्ते, तानि च प्रत्येकं सूत्र-वृत्ति-वार्त्तिकत: क्रमेण सहस्र-लक्ष-कोटीप्रमाणानीति कृत्वा महान्ति च तानि निमित्तानि चेति महानिमित्तानि, तत्र भूमिविकारो भौमं भूकम्पादि, तदर्थं शास्त्रमपि भौममेवमन्यान्यपि वाच्यानि 1, नवर-मुदाहरणमिह—

ये वादी शास्त्रों से संस्कृत बुद्धि वाले होते हैं। अत: अष्ट स्थानकावतारी शास्त्रों का वर्णन करते हैं—'अट्ठ महानिमित्ते' इत्यादि। अतीत, अनागत और वर्तमान भावों के परिज्ञान में निमित्त हेतु जो वस्तु होती है, वह निमित्त है। उसके अभिधायक शास्त्र भी निमित्त कहे जाते हैं। वे प्रत्येक निमित्तशास्त्र सूत्र, वृत्ति और वार्तिक को अपेक्षा क्रमश: सहस्र, लक्ष और कोटी प्रमाण हैं। वे महान् निमित्त महानिमित्त हैं। भूमि का विकार भूकंप आदि भौम है। तदर्थ भौम की भांति अन्य शास्त्र भी वाच्य हैं। उसका उदाहरण यहां इस प्रकार है—

शब्देन महता भूमिर्यदा रसति कम्पते।

सेनापतिरमात्यश्‍च राजा राज्यं च पीड्यते।।

( )

तीव्र स्वर (शब्द) से जब भूमि कंपित होती है, तब राज्य, राजा, सेनापति और अमात्य पीड़ित होते हैं।

उत्पाद: (त:?) सहजरुधिरवृष्ट्यादि: 2। स्वप्‍नो यथा—

उत्पाद—सहज रुधिर आदि की वृष्टि। जैसे—

मूत्रं वा कुरुते स्वप्‍ने पुरीषं वाऽतिलोहितम्।

प्रतिबुद्ध्येत् तदा कश्‍चिल्लभते सोऽर्थनाशनम्।।

( )

स्वप्‍न—कोई स्वप्‍न में अति लोहित (लाल वर्ण) मूत्र अथवा मल करता है और उसी समय प्रतिबोधित हो जाता है तो वह अर्थनाश को प्राप्त होता है।

अन्तरिक्षम् आकाशं तत्र भवमान्तरिक्षं गन्धर्व्वनगरादि, यथा—

अन्तरिक्ष—आकाश में होनेवाला आन्तरिक्ष गंधर्व नगर आदि है। जैसे—

कपिलं सस्यघाताय मञ्जिष्ठं हरणं गवाम्।

अव्यक्तवर्णं कुरुते बलक्षोभं न संशय:।।

गन्धर्वनगरं स्‍निग्धं सप्राकारं सतोरणम्।

सौम्यां दिशं समाश्रित्य राज्ञस्तद्विजयङ्करम्।।

( )

आकाश में कपिलवर्ण के गंधर्व नगर से धान्य की धात होतीहै। मजीठ रंग वाला गायों का हरण करता है। अव्यक्त वर्ण वाला बलक्षोभ करता है, यह निर्विवाद है। यदि सौम्या (पूर्व) दिशा में स्‍निग्ध, प्राकार व तोरण द्वार युक्त गंधर्वनगर दिखे तो वह राजा के लिए विजय करनेवाला है।

अङ्गं शरीरावयव:, तद्विकार आङ्गं शिर:स्फुरणादि, यथा—

अंग—अंग शरीर का अवयव है, उसका विकार आंग शिर स्फुरणा आदि हैं। जैसे—

दक्षिणपार्श्‍वे स्पन्दमभिधास्ये तत्फलं स्त्रिया वामे।

पृथिवीलाभ: शिरसि स्थानविवृद्धिर्ललाटे स्याद्।।

( )

पुरुष का यदि दक्षिण पार्श्‍व स्पंदित हो तो जो फल होता है वह स्त्रियों के वाम पार्श्‍व में स्फुरण से होता है। सिर में स्फुरणा होने से राज्य की प्राप्ति होती है तथा ललाट में स्पंदन होने से स्थानवृद्धि होती है।

स्वर: शब्द: षड्जादि:, स च निमित्तं यथा—

स्वर—षड्ज आदि शब्द स्वर है। वह निमित्त है, जैसे1—

सज्जेण लभई वित्तिं कयं च न विणस्सइ।1

गावो मित्ता य पुत्ता य नारीणं चेव वल्लभो।।

शकुनरुतं वा यथा—

अथवा शकुन शब्द जैसे—

चिविचिविसद्दो पुन्नो सामाए सूलिसूलि धन्नो उ।

चेरी चेरी दित्तो चिक्कुत्ती लाभहेउ त्ति।।

( )

कोयल का चिविचिव शब्द पुण्य का, सूलि-सूलि शब्द धन्यता, चेरी-चेरी शब्द उन्माद का और चिक्कु-चिक्कु शब्द लाभ का सूचक है।

लक्षणं स्त्रीपुरुषादीनां यथा—

लक्षण—स्त्री-पुरुष आदि का लक्षण, जैसे—

अस्थिष्वर्था: सुखं मांसे त्वचि भोगा: स्त्रियोऽक्षिषु।

गतौ यानं स्वरं चाज्ञा सर्व्वं सत्त्वे प्रतिष्ठितम्।।

( )

अस्थियों में अर्थ (सारांश), मांस में सुख, त्वचा में भोग, आंखों में स्त्री, गति में यान, स्वर से आज्ञा और सभी वस्तुएं सत्त्व में प्रतिष्ठित हैं।

व्यञ्जनं मषादि, यथा—ललाटकेश: प्रभुत्वाय।

( )

व्यंजन—तिल, मस आदि, जैसे—ललाट केश प्रभुत्व के लिए।

सू. 24. अट्ठविधा....हे जुवाण! त्ति।।

(टी.) एतानि च शास्त्राणि वचनविभक्तियोगेनाभि-धेयप्रतिपादकानीति वचनविभिक्तिस्वरूपमाह—अट्ठविहा वयणविभत्तीत्यादि, उच्यते एकत्व-द्वित्वबहुत्व-लक्षणोऽर्थो यैस्तानि वचनानि, विभज्यते कर्तृत्व-कर्म्मत्वादि-लक्षणोऽर्थो यया सा विभक्ति:, वचनात्मिका विभक्तिर्वचनविभक्ति:, सु औ जस् (पा. 4।1।2) इत्यादि। निद्देसे सिलोगो, निर्द्देशनं निर्द्देश: कर्मादिकारकशक्तिभिरनधिकस्य लिङ्गार्थमात्रस्य प्रतिपादनम्, तत्र प्रथमा भवति, यथा स वा अयं वाऽऽस्ते अहं वा आसे 1। तथा उपदिश्यत इत्युपदेशनम् उपदेशक्रियाया यद् व्याप्यम्, उपलक्षणत्वादस्य क्रियाया यद् व्याप्यं कर्म्मेत्यर्थ:, तत्र द्वितीया, यथा भण इमं श्‍लोकम्, कुरु वा तं घटम्, ददाति तम्, याति ग्रामम् 2। तथा क्रियते येन तत् करणं क्रियां प्रति साधकतमम्, करोतीति वा करण: कर्त्ता कृत्यल्युटो (पा. 3।3।113) इति वचनादिति, तत्र करणे तृतीया कृता विहिता, यथा नीतं सस्यं तेन शकटेन, कृतं कुण्डं मयेति 3। तथा संपदावणे त्ति सत्कृत्य प्रदाप्यते यस्मै उपलक्षणत्वात् सम्प्रदीयते वा यस्मै स सम्प्रदापनं सम्प्रदानं वा, तत्र चतुर्थी, यथा भिक्षवे भिक्षां दापयति ददाति वेति, सम्प्रदापनस्योपलक्षणत्वादेव नम:-स्वस्ति-स्वाहा-स्वधा-ऽलं-वषड्युक्ताच्च चतुर्थी भवति, नम: शाखायै वैरादिकायै, नम:प्रभृतियोगोऽपि कैश्‍चित् सम्प्रदान-मभ्युपगम्यते इति 4।

ये शास्त्र वचन और विभक्ति के योग से अभिधेय का प्रतिपादन करते हैं। अत: वचन विभक्ति का स्वरूप कहते हैं—अट्ठविहा वयणविभत्ती आदि। जिससे एक, दो बहुत्व लक्षण पदार्थ कहा जाता है, उसे वचन कहते हैं। जिससे कर्तृत्व, कर्मत्व आदि लक्षण पदार्थ विभक्त होता है, उसे विभक्ति कहते हैं। वचनात्मक विभक्ति वचन विभक्ति है—सु-औ-जस् इत्यादि। यहां 'निद्देसे' श्‍लोक है—निर्देश—कर्म आदि कारक शक्ति के बिना लिंगार्थ मात्र का प्रतिपादन। निर्देश में प्रथमा विभक्ति होती है, जैसे—वह अथवा यह है, अथवा मैं हूं। उपदेश देना उपदेशन है। जो उपदेश क्रिया में व्याप्य है। उपलक्षण से इस क्रिया का जो व्याप्य है वह कर्म है। इसमें द्वितीया विभक्ति होती है। जैसे यह श्‍लोक पढ़ो। अथवा उस घट को करो। उसे देता है। ग्राम को जाता है। जिससे किया जाता है, वह करण है। जो क्रिया के प्रति साधकतम है। अथवा जो करता है, वह करण-कर्त्ता है—जैसे 'कृत्यल्युटो बहुलम्' करण में तृतीया विभक्ति कही है। जैसे—उस शकट से धान्य लाया गया। मेरे द्वारा कुंड बनाया गया। संपदावणे—जिसे सत्कृत्य दिया जाता है। उपलक्षण से जिसके लिए दिया जाता है वह संप्रदापन अथवा संप्रदान है। उसमें चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे भिक्षु को भिक्षा दिलाता है अथवा देता है। संप्रदान के उपलक्षण से ही नम:, स्वस्ति, स्वाहा, स्वधा, अलं, वसट् और युक्त अर्थ में चतुर्थी विभक्ति होती है। नम: शाखायै वैरादिकायै—नम: प्रभृति योग भी कुछ विद्वानों द्वारा संप्रदान (विभक्ति से) स्वीकार किया है।

पंचमी य श्‍लोक:, अपादीयते अपायतो विश्‍लेषत आ मर्यादया दीयते दो अवखण्डने (पा. धा. 1148) इति वचनात् खण्ड्यते भिद्यते आदीयते वा गृह्यते यस्मात्तदपादानमवधिमात्रमित्यर्थ:, तत्र पञ्चमी भवति, यथा अपनय ततो गृहाद्धान्यमितो वा कुशूलाद् गृहाणेति 5। छट्ठी सस्सामिवायणे त्ति स्वं च स्वामी च स्वस्वामिनौ तयोर्वचनं प्रतिपादनम्, तत्र स्वस्वामिवचने, स्वस्वामिसम्बन्धे इत्यर्थ:, षष्ठी भवति, यथा तस्यास्य वा गतस्य वाऽयं भृत्य:, वायणेत्तीह प्राकृतत्वाद् दीर्घत्वम् 6। सन्निधीयते क्रिया अस्मिन्निति सन्निधानम् आधार:, तदेवार्थ: सन्निधानार्थ:, तत्र सप्तमी, विषयोपलक्षणत्वाच्चास्य काले भावे च क्रियाविशेषणे, तत्र सन्निधाने तद्भक्तमिह पात्रे, तत् सप्तच्छदवनमिह शरदि पुष्प्यति, पुष्पनक्रिया शरदा विशेषिता, तत् कुटुम्बकमिह गवि दुह्यमानायां गतम्, इह गमनक्रिया गोदोहनभावेन विशेषितेति 7। अष्टम्यामन्त्रणी भवेदिति, सु औ जसिति, प्रथमाऽपीयं विभक्तिरामन्त्रणलक्षण-स्यार्थस्य कर्म्म-करणादिवत् लिङ्गार्थमात्रातिरिक्तस्य प्रतिपादकत्वेनाष्टम्युक्ता, यथा हे युवन्निति श्‍लोकद्वयार्थ: 8। उदाहरणगाथास्तु व्याख्यातानुसारेण भावनीया:, तत्थ गाहा, तइया गाहा, इह हंदीत्युपप्रदर्शने, पयाणम्मि त्ति सम्प्रदाने। अवणे गाहा, अवणे त्ति अपनयेत्यर्थ:, इदं चाऽनुयोगद्वारानुसारेण व्याख्यातम्, आदर्शेषु तु अमणे इति दृश्यते, तत्र च स्त्र्यामन्त्रणतया गमनीयम्, हे अमनस्के इत्यर्थ:।

'पंचमी य श्‍लोक:—जिससे दूर किया जाता है, अपाय से विश्‍लिष्ट किया जाता है, मर्यादा (अवधिपूर्वक) दिया जाता है—'दो अवखण्डने' के अनुसार जिससे, अवधि से खंडित किया जाता है, भेदा जाता है, किया जाता है अथवा ग्रहण किया जाता है, वह अपादान है। अपादान में पंचमी विभक्ति होती है। जैसे उसे घर से दूर ले जा अथवा इस कोठे से धान्य ले जा। स्व-स्वामीवचन में षष्ठी विभक्ति होती है। स्व और स्वामी—स्वस्वामी का वचन—प्रतिपादन स्वस्वामी-वचन है। यथा—यह उसका अथवा इसका या अतीत का नौकर है। 'वायणे' में दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। क्रिया जिसमें रहती है वह आधार सन्निधान है। उसके लिए सन्निधानार्थ है। उसमें सप्तमी विभक्ति होती है। विषय उपलक्षण से आधार के काल और भाव में तथा क्रिया विशेषण में सप्तमी विभक्ति होती है। आधार में—उस पात्र में भोजन, काल में—सप्तपर्ण वन शरद काल में फल देता है। पुष्पनक्रिया शरद काल विशेषित है। वह कुटुम्ब (परिवार) गाय दुह लेने पर यहां से गया। यहां गमन क्रिया गाय के दोहन भाव से विशेषित है। आमंत्रण में अष्टमी विभक्ति होती है। इसका प्रत्यय भी 'सु औ जस्' है। यह प्रथमा विभक्ति होने पर भी आमंत्रण लक्षण अर्थ की कर्म-करण आदि की भांति लिंगार्थ मात्र अतिरिक्त की प्रतिपादक होने से इसे अष्टमी कहा गया है। जैसे हे युवन्! आदि दोनों श्‍लोक का अर्थ (यहां मननीय है।) उदाहरण गाथा व्याख्याता के अनुसार भावनीय है। 'तत्थ गाथा' आदि (मूल पाठानुसार पठितव्य है) 'हंदी' उपदर्शन में हैं। 'पयाणम्मि' संप्रदान में है। अवणे गाथा—अवण का अर्थ अपनयन के लिए है। यह अनुयोगद्वार सूत्र के अनुसार व्याख्यात है। टीका में अमणे शब्द मिलता है। वह स्त्री को आमंत्रित करने के रूप में जानना चाहिए। हे अमनस्के! ऐसा तात्पर्यार्थ है।

सू. 25. अट्ठ....वातं।

(टी.) अथ वचनविभक्तियुक्तशास्त्रसंस्कारात् किं छद्मस्था: साक्षाददृश्यार्थान् विदन्ति?, उच्यते, नेत्याह—अट्ठट्ठाणेत्यादि व्याख्यातं प्राक्, नवरं यावत्करणात् 'अधम्मत्थिकायं 2, आगासात्थिकायं 3, जीवमसरीरपडिबद्धं 4, परमाणुपोग्गलं 5, सद्द 6' मिति द्रष्टव्यमिति, एतान्येव जिनो जानातीत्याह—एयाणीत्यादि सुगमम्।

प्रश्‍न—वचन विभक्ति युक्त शास्त्र संस्कार से क्या छद्मस्थ साक्षात् दृश्य अर्थों को जानते हैं? समाधान—नहीं, अष्ट स्थान इत्यादि पूर्व में व्याख्यात हैं। यावत् से अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, अशरीरप्रतिबद्ध जीव, परमाणु पुद्गल और शब्द द्रष्टव्य है। इन्हें जिन ही जानते हैं, अत: कहा है—एयाणि इत्यादि। यह सुगम है।

सू. 26. अट्ठविधे....रसायणे।

(टी.) यथा धर्मास्तिकायादीन् जिनो जानाति तथाऽऽयुर्व्वेदमपि जानाति, स चायम्—अट्ठविहे आउव्वेए इत्यादि, आयु: जीवितं तद्विदन्ति रक्षितुमनुभवन्ति वोपक्रमरक्षणेन विन्दन्ते वा लभन्ते यथाकालं तेन तस्मात्तस्मिन् वेत्यायुर्वेद: चिकित्साशास्त्रं तदष्टविधम्, तद्यथा—

जैसे जिनेश्‍वर देव धर्मास्तिकाय आदि को जानते हैं, वैसे आयुर्वेद को भी जानते हैं। वह यह है—अट्ठविहे आउव्वेए इत्यादि। आयु अर्थात् जीवन, जिसके द्वारा, जिससे अथवा जिसमें आयु रक्षा के उपाय हो अथवा उपक्रम और संरक्षण का ज्ञान जिसके द्वारा प्राप्त होता है अथवा जिससे जीवन की सुरक्षा और उपक्रम का ज्ञान होता है अथवा जिससे शास्त्र में जीवन के उपक्रम और संरक्षण का ज्ञान होता है वह आयुर्वेद—चिकित्साशास्त्र है। वह आठ प्रकार का है। यथा—

कुमाराणां बालकानां भृतौ पोषणे साधु कुमारभृत्यम्, तद्धि तन्त्रं कुमारभरण-क्षीरदोषसंशोधनार्थं दुष्टस्तन्य-निमित्तानां व्याधीनामुपशमनार्थं चेति 1,

1. कुमार—बच्चों के पोषण में साधु कुमार भृत्य है। जिसमें बच्चों के पोषण और दूध सम्बन्धी दोषों के संशोधन के लिए तथा सदोष मां के दूध से उत्पन्न व्याधियों के उपशमन के लिए (उपाय निर्दिष्ट हो) वह कुमार भृत्य है।

कायस्य ज्वरादिरोगग्रस्तस्य चिकित्साप्रतिपादकं तन्त्रं कायचिकित्सा, तत्तन्त्रं हि मध्याङ्गसमाश्रितानां ज्वरा-ऽतीसार-रक्तशोषोन्माद-प्रमेह-कुष्ठादीनां शमनार्थमिति 2,

2. कायचिकित्सा—ज्वर आदि रोगग्रस्त की चिकित्सा का प्रतिपादक शास्त्र कायचिकित्सा शास्त्र है। इस तंत्र में मध्य अंग से समाश्रित ज्वर, अतिसार, रक्तजनित शोध, उन्माद, प्रमेह, कुष्ठ आदि के शमन के लिए उपाय निर्दिष्ट हैं।

शलाकाया: कर्म शालाक्यम्, तत्प्रतिपादकं तन्त्रं शालाक्यम्, तद्धि ऊर्ध्वजत्रुगतानां रोगाणां श्रवण-वदन-नयन-घ्राणादिसंश्रितानामुपशमनार्थमिति 3,

3. शालाक्य—शलाका का कर्म शालाक्य है। उसका प्रतिपादक शास्त्र शालाक्य है। मुंह के ऊपर शरीर के ऊर्ध्व भाग कान, मुंह, आंख व नाक आदि में व्याप्त रोग और ग्रीवास्थि (हंसुली) में होनेवाले रोगों के उपशमन का उपाय बतानेवाला शास्त्र शालाक्य है।

शल्यस्य हत्या हननमुद्धार: शल्यहत्या, तत्प्रतिपादकं तन्त्रमपि शल्यहत्येत्युच्यते, तद्धि विविध तृण-काष्ठ-पाषाण-पांशु-लोह-लोष्ठाऽस्थि-नखप्रायाऽङ्गान्तर्गत-शल्योद्धरणार्थमिति 4,

4. शल्य हत्या—शल्य की हत्या—हनन (शल्य का उद्धार) है। उसका प्रतिपादक तंत्र भी शल्य हत्या कहा जाता है। शरीर के भीतर रहे हुए तृण, काष्ठ, पाषाण, कण, लोह, लोष्ठ, अस्थि, नख आदि में शल्यों के उद्धरण का शास्त्र।

जङ्गोलीति विषविघाततन्त्रम्, अगदतन्त्रमित्यर्थ:, तद्धि सर्प्प-कीट-लूतादष्टविषविनाशनार्थं विविधविष-संयोगोपशमनार्थं चेति 5,

5. जंगोली—विष विघात तंत्र अथवा अगद तंत्र। सर्प, कीट, मकड़ी आदि के विष विनाश के लिए और विविध प्रकार के विष के संयोग के उपशमन के लिए चिकित्सा शास्त्र।

भूतादीनां निग्रहार्थं विद्यातन्त्रं भूतविद्या, सा हि देवा-ऽसुर-गन्धर्व-यक्ष-रक्ष:-पितृ-पिशाच-नाग-ग्रहाद्युपसृष्टचेतसां शान्तिकर्म्म-बलिकरणादिग्रहोप-शमनार्थेति 6,

6. भूतविद्या—भूत आदि के निग्रह के लिए विद्या-तंत्र। देव, असुर, गंधर्व, यक्ष, राक्षस, पितर, पिशाच, नाग, ग्रह आदि ग्रस्त व्यक्तियों के उपद्रव मिटाने के लिए शांतिकर्म, बलिकर्म तथा ग्रह शांति का निर्देश करनेवाला तंत्र (शास्त्र)।

क्षारतन्त्रमिति क्षरणं क्षार: शुक्रस्य, तद्विषयं तन्त्रं यत् तत्तथा, इदं हि सुश्रुतादिषु वाजीकरणतन्त्रमुच्यते, अवाजिनो वाजीकरणं रेतोवृद्ध्या अश्‍वस्येव करणमित्यनयो: शब्दार्थ:, सम एवेति, तत् तन्त्रं हि अल्प-क्षीण-विशुष्करेतसामाप्यायनप्रसादोपजनननिमित्तं प्रहर्षजननार्थमिति 7,

7. क्षारतंत्र—शुक्र का क्षरण क्षार है। तद्विषयक शास्त्र या तंत्र सारतंत्र है। सुश्रुत आदि में इसे वाजीकरणतंत्र कहते हैं। दुर्बल वीर्य को अश्‍व की भांति वीर्य वृद्धि से वाजी करना—काम को उद्दीप्त करना वाजीकरण है। यह इनका शब्दार्थ है। यह शास्त्र अल्प, क्षीण या विशुष्क वीर्य को पुष्ट करता हुआ आनंद वृद्धि का निमित्त है अर्थात् प्रहर्ष जनक है।

रस: अमृतरस:, तस्याऽयनं प्राप्ति: रसायनम्, तद्धि वय:स्थापनमायुर्मेधाकरणं रोगापहरणसमर्थं च, तत्प्रतिपादकं शास्त्रं रसायनतन्त्रमिति।।

रस—अमृतरस, अयन प्राप्ति—रसायन अर्थात् अमृतरस की प्राप्ति। यह वय को स्थायित्व देने, आयु और बुद्धि को बढ़ाने और रोग निवारण में समर्थ रसायनों का प्रतिपादक शास्त्र है।

सू. 27-31. सक्कस्स....केऊ।

(टी.) कृतरसायनश्‍च देववन्निरुपक्रमायुर्भवतीति देवप्रस्तावाद्देवानामष्टकान्याह, तत्र सक्कस्सेत्यादि सूत्रपञ्चकं सुगमम्, नवरं महाग्रहा महार्था-ऽनर्थसाधकत्वादिति।

रसायन का आसेवन करनेवाला देव की भांति निरुपक्रम आयुष्य होता है, अत: देव प्रस्ताव से देवों के अष्टक कहते हैं। यहां 'सक्कस्स इत्यादि, सूत्रपंचक सुगम है। महाग्रह—महान अर्थ व अनर्थ साधक होने से महाग्रह हैं।

सू. 32. अट्ठविधा....पुप्फे।

(टी.) महाग्रहाश्‍च मनुष्य-तिरश्‍चामुपघाता-ऽनुग्रहकारिणो बादरवनस्पत्युपघातादिकारित्वेनेति बादर-वनस्पतीनाह—अट्ठविहेत्यादि सुगमम्, नवरं तणवणस्सइ त्ति बादरवनस्पति:, कन्द: स्कन्धस्याध:, स्कन्ध: स्थुडमिति प्रतीतम्, त्वक् छल्ली, शाला शाखा, प्रवालम् अङ्कुर:, पत्र-पुष्पे प्रतीते।

महाग्रह मनुष्य और तिर्यंचों के उपघात व अनुग्रहकारी होते हैं। बादर वनस्पति उपघात आदि कारक होने से बादर वनस्पति को कहते हैं—अट्ठविधा इत्यादि। यह सुगम है। तृणवनस्पति का तात्पर्य है—बादर वनस्पति। स्कन्ध का अध: भाग कंद है। स्कंध—वृक्ष का तना, त्वक्—छाल, शाला—शाखा, प्रवाल—अंकुर और पत्र-पुष्प प्रतीत ही हैं।

सू. 33,34. चउरिंदिया....भवति।

(टी.) एतदाश्रयाश्‍चतुरिन्द्रियादयो जीवा भवन्तीति चतुरिन्द्रियानाश्रित्य संयमाऽसंयमसूत्रे, ते च प्रागिवेति।

वृक्षाश्रित (वनस्पति के आश्रय) चतुरिन्द्रिय आदि जीव होते हैं। अत: चार इन्द्रियों की अपेक्षा संयम-असंयम सूत्र है, जो पूर्ववत् ही हैं।

सू. 35. अट्ठ....सिणेहसुहुमे।

(टी.) सूक्ष्माण्यप्याश्रित्य संयमासंयमौ स्त इति तान्याह—अट्ठ सुहुमेत्यादि, सूक्ष्माणि श्‍लक्ष्णत्वाद-ल्पाधारतया च, तत्र प्राणसूक्ष्मम् अनुर्द्धारे: कुन्थु:, स हि चलन्नेव विभाव्यते न स्थित: सूक्ष्मत्वादिति 1, पनकसूक्ष्मं पनक: उल्ली, स च प्राय: प्रावृट्काले भूमि-काष्ठादिषु पञ्चवर्णस्तद्द्रव्यलीनो भवति, स एव सूक्ष्ममिति, एवं सर्वत्र 2, तथा बीजसूक्ष्मं शल्यादिबीजस्य मुखमूले कणिका लोके या तुषमुखमित्युच्यते 3, हरितसूक्ष्मम् अत्यन्ताभिनवोद्भिन्नं पृथिवीसमानवर्णं हरितमेवेति 4, पुष्पसूक्ष्मं वटोदुम्बराणां पुष्पाणि तानि तद्वर्णानि सूक्ष्माणीति न लक्ष्यन्ते 5, अण्डसूक्ष्मं मक्षिका-कीटिका-गृहकोकिला-ब्राह्मणी-कृकलासाद्यण्डकमिति 6, लयनसूक्ष्मं लयनम् आश्रय: सत्त्वानाम्, तच्च कीटिकानगरकादि, तत्र कीटिकाश्‍चान्ये च सूक्ष्मा: सत्त्वा भवन्तीति 7, स्‍नेहसूक्ष्ममवश्याय-हिम-महिका-करक-हरतनुरूपमिति 8।

सूक्ष्म जीवों की अपेक्षा भी संयम और असंयम होता है, अत: उन्हें कहते हैं—'अट्ठ सुहुम' इत्यादि। सूक्ष्म-श्‍लक्ष्ण (मृदु एवं सूक्ष्म) एवं अल्पाधारता से है। प्राणसूक्ष्म—सूक्ष्म होने से जिसे चलते हुए ही देख सकते हैं, स्थित को नहीं वह अनुद्धरि कुंथु। पनक सूक्ष्म—शैवाल (काई) यह प्रावृट् काल में प्राय: भूमि-काष्ठ आदि में पांच वर्ण की उस द्रव्य में लीन होती है, वह सूक्ष्म ही है। इसी प्रकार सर्वत्र है। बीज सूक्ष्म—शाली आदि बीज के मुखमूल में कणिका अथवा तुषमुख (चावल के अग्र का सूक्ष्म भाग)। हरितसूक्ष्म—अत्यंत नवोद्भव (तत्काल या सद्योत्पन्न) पृथ्वी के समान रंग वाली हरियाली ही हरितसूक्ष्म है। पुष्पसूक्ष्म—वट, उदुम्बर आदि के उसी वर्ण के पुष्प ही पुष्प सूक्ष्म नहीं हैं। अंडसूक्ष्म—मक्खी, कीटिका, छिपकली, ब्राह्मणी, गिरगिट आदि के अंडे। लयन सूक्ष्म—लयन अर्थात् जीवों का आश्रय—वह कीटिकानगर आदि। यहां कीटिका व अन्य सूक्ष्म सत्त्व होते हैं (उनका आश्रय भी)। स्‍नेह सूक्ष्म—ओस, हिम, कोहरा (धुंध), ओला, वर्षा आदि।

सू. 36. भरहस्स....जलवीरिये।

(टी.) अनन्तरोक्तसूक्ष्मविषयसंयममासेव्य ये अष्टकतया सिद्धास्तानाह भरहस्सेत्यादि कण्ठ्यम्, किन्तु पुरिसजुगाइं ति पुरुषा युगानीव कालविशेषा इव क्रमवृत्तित्वात् पुरुषयुगानि, अनुबद्धं सन्ततम् यावत्करणात् 'बुद्धाइं मुक्काइं परिनिव्वुडाइं' ति, एतेषां चाऽऽदित्ययश:प्रभृतीनामिहोक्तक्रमस्यान्यथात्व-मप्युपलभ्यते, तथाहि—

अनंतर सूत्र में वर्णित सूक्ष्म जीव विषयक संयम का आसेवन कर जो अष्टक से सिद्ध हुए हैं, उन्हें कहते हैं—भरहस्स इत्यादि। यह स्पष्ट है। किन्तु पुरुष युग का अर्थ है वे पुरुष जो युग की भांति (काल विशेष की भांति) क्रमवृत्ति रूप—लगातार जो राजा हुए हैं वे। अनुबद्ध—सतत, यावत् का अर्थ है—बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत्त हुए। यहां आदित्ययशा आदि जो नाम उक्त क्रम से कहे गए हैं, वे अन्यत्र अन्य रूप में भी प्राप्त होते हैं, जैसे—

राया आइच्चजसे महाजसे अइबले अ बलभद्दे।

बलविरिय कत्तविरिए जलविरिए दंडविरिए य।।

(आवनि. 363)

1. आदित्ययशा, 2. महायशा, 3. अतिबल, 4. बलभद्र, 5. बलवीर्य, 6. कार्त्तवीर्य, 7. जलवीर्य एवं दंडवीर्य।

इह चान्यथात्वमेकस्यापि नामान्तरभावाद् गाथानुलोम्याच्च सम्भाव्यत इति।

यहां अन्यथात्व एक के भी नामान्तर होने से और गाथानुक्रम के कारण संभावित है।

सू. 37. पासस्स....जसोभद्दे।

संयमवदधिकारात् संयमवतामेवाष्टकान्तर-माह—पासेत्यादि व्यक्तम्, किन्तु पुरिसादाणीयस्स त्ति पुरुषाणां मध्ये आदीयत इत्यादानीय उपादेय इत्यर्थ:, गणा एकक्रिया-वाचनानां साधूनां समुदाया:, गणधरा: तन्नायका आचार्या: भगवत: सातिशयानन्तरशिष्या:, आवश्यके तूभयेऽपि दश श्रूयन्ते, दस नवगं गणाण माणं जिणिंदाणं (आव. नि. 178) इति वचनात् जावइया जस्स गणा तावइया गणहरा तस्स (आव. नि. 179) इति वचनाच्च। तदिहाल्पायुष्कत्वादिकं कारणमपेक्ष्य द्वयोरविवक्षणमिति सम्भाव्यते, न चाष्टस्थानकानुरोध इह समाधानं वक्तुं शक्यते पर्युषणाकल्पेऽप्यष्टाना-मेवाभिधानादिति।

संयमवान के अधिकार से संयमियों के ही आठ भेद कहते हैं—पास इत्यादि। यह स्पष्ट है। पुरुषादानीय का तात्पर्य है—वे पुरुषों में सम्मान्य (उपादेय) थे। आदानीय का अर्थ है उपादेय। गण—एक प्रकार की क्रिया (आचार) और वाचना वाले साधुओं का समुदाय। गणधर—गण के नायक, आचार्य व पूज्य (भगवता युक्त) अन्य सभी शिष्यों में अतिशय युक्त। आवश्यक (निर्युक्ति) में दोनों ही गाथाओं में गणधर दस माने गए हैं। दस नवगं अर्थात् अर्हत् पार्श्‍व के दस और तीर्थंकर महावीर के नौ गण थे। शेष सभी तीर्थंकरों के जितने गण थे उतने ही गणधर थे। दो गणधर अल्प आयुष्य आदि होने से उन दोनों की विवक्षा नहीं की गई हो, ऐसा संभव है। किन्तु अष्टम स्थानक के अनुरोध से यह समाधान करना संभव नहीं है क्योंकि पर्युषणाकल्प में भी आठ ही गणों (व गणधरों) का वर्णन है।

सू. 38. अट्ठविधे....सुविणदंसणे।

(टी.) गणधराश्‍च दर्शनवन्त इति दर्शनं निरूपयन्नाह—अट्ठविहे दंसणे इत्यादि कण्ठ्यम्, केवलं स्वप्‍नदर्शनस्याचक्षुर्दर्शनान्तर्भावेऽपि सुप्तावस्थोपाधितो भेदो विवक्षित इति।

गणधर दर्शन युक्त होते हैं, अत: दर्शन को निरूपित करते हुए कहा है—'अट्ठविहे दंसणे'। यह स्पष्ट है। स्वप्‍न दर्शन का अचक्षुदर्शन में अन्तर्भाव होने पर भी सुप्तावस्था के भेद-प्रभेद के कारण यहां विवक्षित हैं।

सू. 39. अट्ठविधे....सव्वद्धा।

(टी.) सम्यग्दर्शनादेश्‍च स्थितिप्रमाणमौपम्याद्ध्या भवतीति तां प्ररूपयन्नाह—अट्ठविहे अद्धोवमिते इत्यादि सुगमम्, नवरम् औपम्यमुपमा पल्य-सागररूपा तत्प्रधाना अद्धा कालोऽद्धौपम्यं राजदन्तादिदर्शनात्,1 पल्येनोपमा यत्र काले परिमाणत: स पल्योपमम्, रूढितो नपुंसकलिङ्गता, एवं सागरोपमम्, अवसर्प्पिण्यादीनां तु सागरोपमनिष्पन्नत्वादुपमाकालत्वं भावनीयम्, समयादिस्तु शीर्षप्रहेलिकान्त: कालोऽनुपमाकाल इति।

सम्यक् दर्शन आदि की स्थिति-प्रमाण उपमा काल से जानी जाती है। अत: उसे प्ररूपित करते हुए कहा है—अट्ठविधे अद्धोवमिते इत्यादि। यह सुगम है। औपम्य (अथवा औपमिक) का अर्थ है—पल्योपम-सागरोपम आदि उपमा प्रधान काल। 'राजदंतादि' से औपम्य द्रष्टव्य है। जिस काल के परिमाण की पल्य से उपमा हो, वह पल्योपम है। यहां परंपरा से (रूढ़ित:) नपुंसकलिंग है। इसी प्रकार सागरोपम है। अवसर्पिणी आदि सागरोपम निष्पन्न होने से उपमाकाल के अन्तर्गत है। समय से लेकर शीर्ष प्रहेलिका तक का काल अनुपमाकाल है।

सू. 40. अरहतो....अंतमकासी।

(टी.) कालाधिकारादिदमपरमाह—अरहओ इत्यादि, जाव अट्ठामाउ त्ति अष्टमं पुरुषयुगम् अष्टमपुरुषकालं यावत् युगान्तरकरभूमि: पुरुषलक्षणयुगापेक्षयाऽन्तकराणां भवक्षयकारिणां भूमि: काल: सा आसीदिति। इदमुक्तं भवति—नेमिनाथस्य शिष्यप्रशिष्यक्रमेण अष्टौ पुरुषान् यावद् निर्वाणं गतवन्तो न परत इति, तथा पर्याया-पेक्षयाऽप्यन्तकरभूमि: प्रसङ्गादुच्यते—दुवास त्ति द्विवर्षमात्रे केवलिपर्याये नेमिनाथस्य जाते सति साधवो भवान्तमकार्षुरिति।

कालाधिकार से यह अपर सूत्र कहा है—अरहओ इत्यादि। अष्टम पुरुषयुग का तात्पर्य है—आठवां पुरुष-काल। आठवें पुरुषयुग तक युगांतकर भूमि रही। पुरुष लक्षण युग की अपेक्षा अंतकरों—भवक्षय करनेवालों (मोक्ष जाननेवालों) की भूमि रही। यहां कहा गया—भगवान अरिष्टनेमि के शिष्य-प्रशिष्य क्रम से आठवें उत्तराधिकारी तक मोक्ष जाने का काल रहा, उससे आगे नहीं। यहां प्रसंगत: पर्याय की अपेक्षा से भी अंतकरभूमि कहते हैं—भगवान नेमिनाथ को कैवल्य प्राप्ति के दुवास अर्थात् दो वर्ष होने मात्र से ही उनके साधु मोक्ष जाने लगे।

सूत्र 41. समणेणं....कासिवद्धणे।।

(टी.) तीर्थकरवक्तव्यताधिकारादिदमाह—समणेण-मित्यादि सुगमम्, नवरं भवित्त त्ति अन्तर्भूतकारितार्थत्वात् मुण्डान् भावयित्वेति दृश्यम्, वीरंगते इत्यादि, तह संखे कासिवद्धणए इत्येवं चतुर्थपादे सति गाथा भवति, न चैवं दृश्यते पुस्तकेष्विति, एते च यथा प्रव्राजितास्तथोच्यते, तत्र वीराङ्गको वीरयशा: संजय इत्येते अप्रतीता:। एणेयको गोत्रत:।

तीर्थंकर वक्तव्यता अधिकार से यह कहा है—समणेणं इत्यादि, यह सुगम है। तथापि भवित्त का अर्थ है अन्तर्भूत किया, अर्थात् यहां मुण्ड करके ऐसा द्रष्टव्य है। वीरांगक इत्यादि तथा शंख जिसके समय काशी का विकास हुआ। वृत्तिकार के अनुसार पुस्तकों (ग्रंथों) में तीन पाद ही उपलब्ध होते हैं, चौथा 'तह संखे कासिवद्धणए' उपलब्ध नहीं है। यह होने पर ही गाथा की पूर्ति होगी। ये जैसे प्रव्रजित किए गए, वह कहा गया है। वहां वीरांगक, वीरयशा और संजय—इन तीन राजाओं का उल्लेख नहीं है। एणेयक गोत्र का उल्लेख किया गया है। यहां भी राजा का नाम नहीं दिया।

स च केतक्यर्द्धजनपदश्‍वेतवीनगरीराजस्य प्रदेशिनाम्‍न: श्रमणोपासकस्य निजक: कश्‍चिद्राजर्षि:। तथा सेय आमलकल्पानगर्या: स्वामी, यस्यां हि सूर्यकाभो देव: सौधर्मात् देवलोकाद् भगवतो महावीरस्य वन्दनार्थमवततार नाट्यविधिं चोपदर्शयामास, यत्र च प्रदेशिराजचरितं भगवता प्रत्यपादीति।

वह केतकार्द्ध जनपद की श्‍वेतांबी नगरी के प्रदेशी नामक श्रमणोपासक राजा के अधीनस्थ कोई राजर्षि था। तथा श्‍वेत आमलकल्पा नगरी का स्वामी था। इसी नगरी में सूर्याभ देव सौधर्म देवलोक से भगवान महावीर को वंदना करने आया था। और वहां उसने नाट्यविधि दिखाई थी। यहीं पर भगवान ने प्रदेशी राजा का चरित्र प्रतिपादन किया था।

तथा शिव: हस्तिनागपुरराज:, यो ह्येकदा चिन्तया-मास—अहमनुदिनं हिरण्यादिना वृद्धिमुपगच्छामि यस्ततोऽस्ति पुराकृतकर्म्मणां फलमतोऽधुनापि तदर्थ-मुद्यच्छामीति, ततो व्यवस्थाप्य राज्ये पुत्रं कृत्वोचित-मखिलकर्त्तव्यं दिक्प्रोक्षकतापसतया प्रवव्राज, तत: षष्ठंषष्ठेन तपस्यतस्तथोचितमातापयत: परिशटित-पत्रादिना पारयतो विभङ्गज्ञानमुत्पेदे, तेन च विलोकयाञ्चकार सप्त द्वीपान् सप्त समुद्रानिति, उत्पन्नं च मे दिव्यज्ञानमित्यवष्टम्भादागत्य नगरे बहुजनस्य यथापलब्धं तत्त्वमुपदिदेश, तदा च तत्र भगवान् विजहार। गौतमश्‍च भिक्षां भ्राम्यन् जनाच्छिवप्ररूपणां शुश्राव, गत्वा च भगवन्तं पप्रच्छ, भगवांस्त्वसङ्ख्येयान् द्वीप-समुद्रान् प्रज्ञापयामास, भगवद्ववचनं च जनात् श्रुत्वा शिव: शङ्कित:, ततस्तस्य विभङ्ग: प्रतिपपात, ततोऽसौ भगवति जातभक्तिर्भगवत्समीपं जगाम, भगवता प्रकटिताकूतो जातसर्वज्ञप्रत्यय: प्रवव्राज, एकादश चाङ्गानि पपाठ सिद्धश्‍चेति।

शिव—हस्तिनापुर का राजा था। उसने एक बार चिंतन किया—मैं प्रतिदिन हिरण्य आदि ऐश्‍वर्य से वृद्धि को प्राप्त कर रहा हूं। यह पूर्वकृत अच्छे कर्मों का फल है। अत: मुझे अब भी शुभ कर्मों के लिए प्रयत्‍न करना चाहिए। ऐसा सोच राज्य की व्यवस्था कर पुत्र को राज्य सौंप सभी उचित कर्त्तव्य का निर्वाह कर वह दिशाप्रोक्षित तापस बन गया। वह बेले-बेले तप करता हुआ, तथोचित आतापना लेता हुआ, भूमि पर गिरे हुए पत्तों आदि से पारणा करता हुआ विभंगज्ञान को प्राप्त हुआ। उसने विभंगज्ञान से सात द्वीप एवं सात समुद्र देखे। मुझे दिव्य ज्ञान उत्पन्न हुआ है, ऐसा निश्‍चय कर नगर में आकर उसने बहुत लोगों को यथोपलब्ध तत्त्व का उपदेश दिया। उन दिनों भगवान महावीर वहीं विहरण कर रहे थे। गौतम स्वामी ने भिक्षाचरी के लिए भ्रमण करते हुए लोगों से शिव की प्ररूपणा सुनी। उन्होंने भगवान के पास जाकर पूछा। भगवान ने असंख्य द्वीप समुद्रों की बात कही। लोगों से भगवान के वचनों को सुन शिव (तापस) को शंका हुई। इससे उसका विभंगज्ञान नष्ट हो गया। तब भगवान के प्रति उसकी भक्ति उत्पन्न हुई और वह भगवान के पास गया। भगवान ने अपने ज्ञान से उसका अभिप्राय जानकर उसे प्रव्रजित किया। उन्होंने ग्यारह अंग का अध्ययन किया व सिद्ध हो गए।

तथा उदायन: सिन्धु-सौवीरादीनां षोडशानां जनपदानां वीतभयप्रमुखानां त्रयाणां त्रिषष्ट्यिधिकानां नगरशतानां दशानां च मुकुटबद्धानां राज्ञां स्वामी श्रमणोपासक:, येन चण्डप्रद्योतमहाराज उज्जयनीं गत्वा उभयबलसमक्षं रणाङ्गणे रणकर्म्मकुशलेन करिवरगिरेर्निपात्य बद्धो मयूरपित्तेन ललाटपट्टे अङ्कितश्‍च, तथाऽभिजिन्नामानं स्‍नेहानुगतानुकम्पया राज्यगृद्धोऽयं मा दुर्गतिं यासीदिति भावयता स्वपुत्रं राज्ये अव्यवस्थाप्य केशिनामानं च भागिनेयं राजानं विधाय महावीरसमीपे प्रवव्राज, यश्‍चैकदा तत्रैव नगरे विजहार, उत्पन्नरोगश्‍च वैद्योपदेशाद् दधि बुभुजे, राज्यापहारशङ्किना च केशिराजेन विषमिश्रदधिदापनेन पञ्चत्वं गमित:, यद्गुणपक्षपातिन्या च कुपितदेवतया पाषाणवर्षेण कुम्भकारशय्यातरवर्जं सर्व्वं तन्नगरं न्यघानीति।

उदायन—सिंधु-सौवीर आदि सोलह जनपदों एवं वीतभय प्रमुख तीन सौ त्रेसठ नगरों एवं दस मुकुटबद्ध राजाओं का स्वामी राजा उदायन श्रमणोपासक था। उन्होंने महाराज चंडप्रद्योत को उज्जयिनी नगरी में जाकर दोनों सेनाओं के समक्ष समरभूमि में रणकर्म कौशल से हाथी पर से गिराकर बांधा था तथा मयूरपंख से ललाट पर (यह मेरा बंदी है।) अंकित किया। अभिजित (अभीचि) नामक अपने राजकुमार के प्रति अतिशय स्‍नेह होने से यह राज्यगृद्ध हो दुर्गति में न चला जाए—ऐसा सोचकर उसे राज्य भार न सौंप कर केशी नामक भागिनेय को राजा बनाया। स्वयं भगवान महावीर के पास दीक्षित हो गया। एक बार उसी (वीतभय) नगरी में मुनि उदाई आए। उन्हें रोग उत्पन्न हुआ। वैद्य ने दही खाने का निर्देश दिया। केसी राजा ने सोचा—ये कहीं मेरा राज्य न छीन ले, अत: राज्यापहार की आशंका से राजर्षि को विषमिश्रित दही बहराया। उसे ग्रहण करते ही वे पंचत्व को प्राप्त हो गए। राजर्षि की अनुरागी देवी ने कुपित होकर पाषाण वर्षा की। इससे शय्यातर कुंभकार के अतिरिक्त पूरा नगर नष्ट हो गया।

तथा शङ्ख: काशीवर्द्धनो वाराणसीनगरीसम्बन्धि-जनपदवृद्धिकर इत्यर्थ:, अयं च न प्रतीत:, केवल-मलकाभिधानो राजा वाराणास्यां भगवता प्रव्राजितोऽन्त-कृद्दशासु श्रूयते स यदि परं नामान्तरेणायं भवतीति।

शंख—काशीवर्द्धन वाराणसी नगरी सम्बंधी जनपद का विकास कर्ता। यहां वृत्तिकार ने इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं है यह प्रकट करते हुए कहा है—अयं च न प्र्रतीत। अन्तकृतदशा में अलक नामक राजा को भगवान ने वाराणसी में प्रव्रजित किया था यह उल्लेख है। वह यदि कोई अपर है तो यह 'शंख' नामान्तर है।

सू. 42. अट्ठविहे....साइमे।

(टी.) एते चाहारादौ मनोज्ञामनोज्ञे समवृत्तय इति प्रस्तावादाहारस्वरूपमाह—अट्ठविहेत्यादि सुगमम्।

ये श्रमण अमनोज्ञ-मनोज्ञ आहार आदि में समवृत्ति होते हैं, इस प्रस्ताव से आहार का स्वरूप कहते हैं—अट्ठविहे इत्यादि। यह सुगम है।

सू. 43-47. उप्पिं....पण्णत्ता।

(टी.) आहारद्रव्याणि रसपरिणामविशेषवन्त्य-मनोज्ञान्यनन्तरमुक्तान्यथ क्षेत्रविशेषान् पुद्गलगतवर्ण-परिणामविशेषवत्त्वेनाऽमनोज्ञान् कृष्णराज्यभिधानान् प्रतिपादयन् सूत्रपञ्चकमाह—उप्पिं इत्यादि सुगमम्, नवरम् उप्पिं ति उपरि हव्विं ति अधस्तात् ब्रह्मलोकस्य रिष्टाख्यो यो विमानप्रस्तटस्तस्येति भाव:, आखाटकवत् समं तुल्यं सर्वासु दिक्षु चतुरस्रं चतुष्कोणं यत् संस्थानम् आकारस्तेन संस्थिता: आखाटकसमचतुरस्रसंस्थान-संस्थिता: कृष्णराजय: कालकपुद्गलपङ्क्तयस्तद्युक्त-क्षेत्रविशेषा अपि तथोच्यन्त इति, यथा च ता व्यवस्थितास्तथा दर्श्यते—पुरत्थिमे णं ति पुरस्तात् पूर्वस्यां दिशीत्यर्थ: द्वे कृष्णराजी, एवमन्यास्वपि द्वे द्वे, तत्र प्राक्तनी यकाऽभ्यन्तरा कृष्णराजी सा दाक्षिणात्यां बाह्यां तां स्पृष्टा स्पृष्टवती, एवं सर्वा अपि वाच्या:, तथा पौरस्त्य-पाश्‍चात्त्ये द्वे बाह्ये कृष्णराजी षडस्रे षट्कोटिके, औत्तरदाक्षिणात्ये द्वे बाह्ये कृष्णराज्यौ त्र्यस्रे, सर्वाश्‍चतस्रोऽपीत्यर्थोऽभ्यन्तराश्‍चतुरस्रा:। नामान्येव नामधेयानि, कृष्णराजी कृष्णपुद्गलपङ्क्तिरूपत्वाद्, इतिरुपप्रदर्शने, वा विकल्पे, मेघराजीव या सा मेघराजीति। चाभिधीयते कृष्णत्वात्, तथा मघा षष्ठपृथिवी तद्वदतिकृष्णतया सा मघेति वा, माघवती सप्तमपृथिवी तद्वद्या सा माघवतीति, वातपरिघादीनि तु तमस्कायसूत्रवद् व्याख्येयानीति।

अनंतर उक्त अमनोज्ञ आहार द्रव्य रस परिणाम विशेष युक्त होते हैं। यहां पुद्गलगत वर्ण परिणाम विशेष कृष्णराजी नाम के अमनोज्ञ क्षेत्र विशेष को प्रतिपादित करते हुए सूत्रपंचक कहते हैं—'उप्पिं' इत्यादि। ये सुगम हैं। उप्पि अर्थात् उपरि, हव्विं अर्थात् नीचे। यहां ब्रह्मलोक का रिष्ट नामक जो विमान प्रस्तट है, यह भाव है। आखाटक की भांति जो सभी दिशाओं में सम है वह चतुष्कोण (चतुरस्र) आकार से संस्थित है, वह आखाटकसमचतुरस्रसंस्थान संस्थित कृष्णराजियां हैं। काले पुद्गलों की पंक्तियां हैं उससे युक्त क्षेत्र विशेष भी वैसे ही कहा जाता है। वे कृष्णराजियां जैसे अवस्थित हैं, वैसे निरूपित करते हैं—पूर्व दिशा में दो कृष्णराजियां हैं। इसी प्रकार अन्य दिशाओं में भी दो-दो कृष्णराजियां हैं। पूर्व की आभ्यंतर कृष्णराजी दक्षिण की बाह्य कृष्णराजी से स्पृष्ट है। इसी प्रकार सभी दिशाओं में कृष्णराजियां वाच्य हैं। पूर्व और पश्‍चिम की दो बाह्य कृष्णराजियां षट्कोणवाली हैं। उत्तर और दक्षिण की दो बाह्य कृष्णराजियां त्रिकोण वाली हैं। समस्त आभ्यंतर कृष्णराजियां चतुष्कोणवाली हैं। नाम ही नामधेय हैं। काले पुद्गलों की पंक्ति रूप होने से कृष्णराजी हैं। इति उपप्रदर्शन में है। वा विकल्प के अर्थ में हैं। मेध की पंक्ति की तरह जो है वह मेधराजी है। कृष्ण (काली) होने से कृष्णराजी और मेघ राजी कहते है। यथा षष्ठ नरक भूमि है। उसकी तरह जो अतिकृष्ण है वह मघा है और सप्तम पृथ्वी माघवती की भांति जो है वह माघवती है। वातपरिघ आदि तमस्काय सूत्रवत् व्याख्येय हैं।

एतासामष्टानां कृष्णराजीनामष्टस्ववकाशान्तरेषु राजीवद्वयमध्यलक्षणेष्वष्टौ लोकान्तिकविमानानि भवन्ति, एतानि चैवं प्रज्ञप्त्यामुच्यन्ते—अभ्यन्तरपूर्वाया अग्रे अर्चिविमानं तत्र सारस्वता देवा:, पूर्वयो: कृष्णराज्योर्मध्ये अर्चिमालीविमाने आदित्या देवा:, अभ्यन्तरदक्षिणाया अग्रे वैरोचने विमाने वह्नय:, दक्षिणायोर्मध्ये शुभङ्करे वरुणा:, अभ्यन्तरपश्‍चिमाया अग्रे चन्द्राभे गर्द्दतोया:, अपरयोर्मध्ये सूराभे तुषिता:, अभ्यन्तरोत्तराया अग्रे अङ्काभेऽव्याबाधा:, उत्तरयोर्मध्ये सुप्रतिष्ठाभे आग्‍नेया:, बहुमध्यभागे रिष्टाभे विमाने रिष्टा देवा इति, स्थापना1—

इन-इन आठ कृष्णराजियों के आठ अवकाशांतरों में—दो राजियों के मध्य में आठ लोकान्तिक विमान हैं। यह भगवती सूत्र में इस प्रकार कहा है—अभ्यंतरपूर्वा के अग्र में अर्चि विमान है, जिसमें सारस्वत देव है। पूर्व की कृष्णराजियों के मध्य में अर्चिमाली विमान है, उसमें आदित्य देव है। अभ्यंतर दक्षिणा के अग्र में वैरोचन विमान है, उसमें वह्नि देव है। दक्षिण की कृष्णराजियों के मध्य में शुभंकर विमान में वरुण देव है। अभ्यन्तर पश्‍चिमा कृष्णराजी के अग्रभाग में चंद्राभ विमान में गर्दतोय देव है। पश्‍चिम कृष्णराजियों के मध्य में सुराभ विमान है, तुषित देव है। अभ्यन्तर उत्तराकृष्णराजी के अग्रभाग में अंकाभ विमान है, अव्याबाध देव है। उत्तरकृष्णराजियों के मध्य में सुप्रतिलाभ विमान में आग्‍नेय देव है। कृष्णराजियों के बीचोंबीच रिष्टाभ विमान में रिष्ट देव है।

अजहन्नुक्कोसेणं ति जघन्यत्वोत्कर्षाभावेनेत्यर्थ:, ब्रह्मलोके हि जघन्यत: सप्त सागरोपमाण्युत्कृष्टतस्तु दशेति लोकान्तिकानां त्वष्टाविति।

अजघन्य-अनुत्कृष्ट अर्थात् जघन्य एवं उत्कृष्ट दोनों का ही अभाव। क्योंकि पांचवें ब्रह्म देवलोक की जघन्य स्थिति सात सागरोपम व उत्कृष्ट दस सागरोपम है। जबकि लोकान्तिक देवों की जघन्य व उत्कृष्ट स्थिति आठ सागरोपम है।

सू. 48-51. अट्ठ....पण्णत्ता।

(टी.) कृष्णराजयो ह्यूर्ध्वलोकस्य मध्यभागवृत्तय इति धर्म्मादीनामपि मध्यभागवृत्तिकस्याष्टकचतुष्टय-स्याविष्करणाय सूत्रचतुष्टयम्—अट्ठ धम्मेत्यादि स्फुटम्, नवरं धर्म्मा-ऽधर्मा-ऽऽकाशानां मध्यप्रदेशास्ते अष्ट ये रुचकरूपा इति, जीवस्यापि केवलिसमुद्घाते रुचकस्था एव ते अन्यदा त्वष्टावविचला ये ते मध्यप्रदेशा:, शेषास्त्वावर्तमानजलमिवानवरतमुद्वर्त्तन-परिवर्त्तन-परास्तत्स्वभावत्वाद्ये ते अमध्यप्रदेशा इति।

कृष्णराजियां ऊर्ध्वलोक के मध्यभाग में अवस्थित हैं, अत: धर्मास्तिकाय आदि के भी मध्यभागवर्ती आठ-प्रदेशों के चतुष्क को निरूपित करने के लिए चार सूत्र हैं—अट्ठ धम्म इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। धर्म, अधर्म और आकाश के आठ मध्यप्रदेश रूचक प्रदेश हैं। जीव के भी केवली समुद्घात के समय वे रुचकस्थ ही हैं, अन्यदा ये आठ अविचल हैं, वे मध्यप्रदेश हैं। शेष प्रदेश तो अस्थिर होते है, अवर्तमानजल की भांति अनवरत उद्वर्तन-परिवर्तनपरक है। जो परिवर्तन स्वभाव हैं वे अमध्यप्रदेश हैं।

सू. 52,53. अरहा.... अग्गमहिसीओ।।

(टी.) जीवमध्यप्रदेशादिपदार्थप्रतिपादकास्तीर्थकरा भवन्तीति प्रकृताध्ययनावतारिणीं तीर्थकरवक्तव्यतां सूत्रद्वयेनाह—अरहा णमित्यादि सुगमम्, नवरं महापउमे त्ति महापद्मो भविष्यदुत्सर्पिण्यां प्रथमतीर्थकर: श्रेणिकराजजीव इति इहैव नवस्थानके वक्ष्यमाणव्यतिकर इति, मुंडा भवित्त त्ति मुण्डान् भावयित्वेति।

जीव के मध्य प्रदेश आदि पदार्थ के प्रतिपादक तीर्थंकर होते हैं। प्रकृत अध्ययनगत तीर्थंकर वक्तव्यता को दो सूत्रों से कहा है—अरहा णं इत्यादि। ये सुगम हैं। महापउमे अर्थात् महापद्म, आगामी उत्सर्पिणी के प्रथम तीर्थंकर जो राजा श्रेणिक के जीव होंगे। यह व्यतिकर इसी आगम में नवम अध्ययन में आगे वक्ष्यमाण है। मुंडाभवित्ता का तात्पर्य है—मुण्डित कर।

कृष्णाग्रमहिषीवक्तव्यता त्वन्तकृद्दशाङ्गादवसेया, सा चेयम्—किल द्वारकावत्यां कृष्णो वासुदेवो बभूव, पद्मावत्यादिकास्तस्य भार्या अभूवन्, अरिष्टनेमिस्तत्र विहरति स्म, कृष्ण: सपरिवार: पद्मावतीप्रमुखाश्‍च देव्यो भगवन्तं पर्युपासामासिरे, भगवांस्तु तेषां धर्ममाचख्यौ, तत: कृष्णो वन्दित्वाऽभ्यधात्—अस्या भदन्त! द्वारका-वत्या द्वादश-नवयोजनायाम-विस्ताराया धनपतिमति-निर्म्मिताया: प्रत्यक्षदेवलोकभूताया: किंमूलको विनाशो भविष्यति? भगवान् भुवनगुरुर्जगाद—सुराग्‍निद्वीपायन-मुनिमूलको विनाशो भविष्यतीति निशम्य मधुमथनो मनसैवं विभावितवान्—धन्यास्ते प्रद्युम्‍नादयो ये निष्क्रान्ता: अहमधन्यो भोगमूर्च्छितो न शक्नोमि प्रव्रजितुमिति, ततस्तमर्हन्नवादीद्—भो:! कृष्ण न भवत्ययमर्थो यद्वासुदेवा: प्रव्रजन्ति, कृतनिदानत्वात्तेषाम्।

कृष्ण की अग्रमहिषियों की वक्तव्यता तो अन्तकृतदशा अंग से ज्ञातव्य है। वह इस प्रकार है—द्वारकावती नगरी में कृष्ण वासुदेव हुए। पद्मावती आदि उनकी पट्टरानियां थीं। भगवान अरिष्टनेमि वहां पधारे। वासुदेव कृष्ण ने सपरिवार—पद्मावती प्रमुख रानियों के साथ वहां भगवान की पर्युपासना की। भगवान ने उन्हें धर्मोपदेश दिया। तब श्रीकृष्ण ने वंदना कर कहा—भगवन! प्रत्यक्ष देवलोक समान, कुबेर की बुद्धि से निर्मित बारह योजन आयाम और नौ योजन विष्कंभवाली इस द्वारिकानगरी का विनाश कैसे होगा? भुवनगुरु प्रभु नेमिनाथ ने कहा—मुनि द्वैपायन के जीव अग्‍निकुमार देव के द्वारा द्वारिका का विनाश होगा। यह सुनकर मधुमथन—श्रीकृष्ण ने सोचा—धन्य है प्रद्युम्‍न आदि जिन्होंने निष्क्रमण कर दिया। मैं अधन्य हूं। भोग मूर्च्छित हूं। प्रव्रज्याग्रहण करने में समर्थ नहीं हूं। कृष्ण को मानसिक चिन्तन करते देख भगवान ने कहा—हे कृष्ण! वासुदेव कृतनिदान होते हैं, अत: वे प्रव्रज्या स्वीकार नहीं कर सकते।

अथाहं भदन्त! क्‍वोत्पत्स्ये?, भुवनविभुराह—दग्धायां पुरि पाण्डुमथुरां प्रति चलित: कौशाम्बकानने न्यग्रोधस्याध: सुप्तो जराकुमाराभिधानभ्रात्रा काण्डेन पादे विद्ध: कालं कृत्वा वालुकाप्रभायामुत्पत्स्यसे, एवं निशम्य यदुनन्दनो दीनमनोवृत्तिरभवत्, ततो जगद्गुरुरगादीत्—मा दैन्यं व्रज यतस्ततस्त्वमुद्वृत्याऽऽगामिन्यामुत्सर्प्पिण्यां भारते वर्षेऽममाभिधानो द्वादशोऽर्हन् भविष्यसीति श्रुत्वा जहर्ष सिंहनादादि च चकार, ततो जनार्द्दनो नगरीं गत्वा घोषणां कारयाञ्चकार यदुतार्हता नेमिनाथेनाऽस्या नगर्या विनाश: समादिष्टस्ततो य: कोऽपि तत्समीपे प्रव्रजति तस्याहं निष्क्रमणमहिमानं वितनोमीति निशम्य पद्मावतीप्रभृतिका देव्योऽवादिषु:—वयं युष्माभिरनुज्ञाता: प्रव्रजाम:।

तब श्रीकृष्ण ने पूछा—हे भगवन्! मैं यहां से कहा उत्पन्न होऊंगा। प्रभु नेमिनाथ ने कहा—द्वारिका दहन होने पर पांडुमथुरा जाते हुए कौशम्बवन में वटवृक्ष के नीचे सोए हुए जराकुमार नामक भाई के बाण से पैर विद्ध होने पर कालधर्म को प्राप्त होगे। वहां से बालुकाप्रभा (तीसरी नरक) में उत्पन्न होंगे। यह सुनकर यदुनंदन उदास हो गए। तब भगवान ने कहा—दैन्य मत करो। क्योंकि वहां से निकलकर आगामी उत्सर्पिणी में इसी भरतक्षेत्र में तुम अमम नामक बारहवें तीर्थंकर बनोगे। यह सुनकर श्रीकृष्ण ने हर्षित हो सिंहनाद किया। नगर में जाकर जनार्दन श्रीकृष्ण ने घोषणा करवाई कि अर्हत् नेमिनाथ द्वारा इस नगरी के विनाश की बात कही गई है। अत: कोई भी विरक्त होकर उनके पास प्रव्रजित होता है तो मैं उसकी निष्क्रमण महिमा करूंगा। यह सुनकर पद्मावती आदि रानियां बोली—हम आपसे अनुज्ञा लेकर प्रव्रज्या लेंगी।

ततस्ता महान्तं निष्क्रमणमहिमानं कृत्वा नेमिजिन-नायकस्य शिष्यिकात्वेन दत्तवान्, भगवांस्तु ता: प्रव्राजितवान्, ताश्‍च विंशतिवर्षाणि प्रव्रज्यापर्यायं परिपाल्य मासिक्या संलेखनया चरमोच्छ्वास-नि:श्‍वासाभ्यां सिद्धा इति।

तब श्रीकृष्ण ने महानिष्क्रमण महिमा करके उन्हें भगवान नेमि जिन को सौंप दिया। भगवान ने उन्हें दीक्षित किया। वे बीस वर्ष की संयम पर्याय का पालन कर एक मास की संलेखना कर अंतिम श्‍वासोच्छवास के साथ सिद्ध हो गईं।

सू. 54. वीरियपुव्वस्स....पण्णत्ता।

(टी.) एताश्‍च सिद्धा वीर्यादिति वीर्याभिधायिन: पूर्वस्य स्वरूपमाह—वीरियपुव्वेत्यादि, वीर्य-प्रवादाख्यस्य तृतीयपूर्वस्य वस्तूनि मूलवस्तूनि अध्ययनविशेषा आचारे ब्रह्मचर्याध्ययनवत्, चूलावस्तूनि त्वाचाराग्रवदिति।

ये वीर्य—शक्ति से ही सिद्ध होते हैं। अत: वीर्य के व्याख्यापक पूर्व का स्वरूप कहते हैं—वीरियपुव्व इत्यादि। वीर्यप्रवाद नामक तृतीय पूर्व की वस्तु-मूल अध्ययन विशेष है। जैसे—आचारांग का ब्रह्मचर्य अध्ययन। चूला-वस्तु आचार-चूलावत् है।

सू. 55. अट्ठ....पब्भारगती।

(टी.) वस्तुवीर्यादेव गतयोऽपि भवन्तीति ता दर्शयन्नाह—अट्ठ गतीओ इत्यादि सुगमम्, नवरं गुरुगइ त्ति भावप्रधानत्वान्निर्द्देशस्य गौरवेण ऊर्ध्वाधस्तिर्यग्गमन-स्वभावेन या परमाण्वादीनां स्वभावतो गति: सा गुरु-गतिरिति, या तु परप्रेरणात् सा प्रणोदनगतिर्बाणा-दीनामिव, या तु द्रव्यान्तराक्रान्तस्य सा प्राग्भारगतिर्यथा नावादेरधोगतिरिति।

वस्तु वीर्य से ही गतियां भी होती हैं। उसे बताते हुए कहा है—अट्ठगतीओ इत्यादि। यह सुगम है। निर्देश के भाव प्रधान होने से गुरुता से ऊर्ध्व, अध: और तिर्यग् गमन स्वभाव वाले परमाणु आदि की जो स्वाभाविक गति है, वह गुरु गति है। जो दूसरों की प्रेरणा से बाण आदि की तरह गति है, वह प्रणोदनगति है। जो दूसरे द्रव्यों से आक्रान्त होने पर होनेवाली गति है, वह प्राग्भारगति है जैसे—नौका आदि की नीचे की ओर होने वाली गति।

सू. 56-60. गंगा....बाहिरपुक्खरद्धे वि।

(टी.) अनन्तरं गतिरुक्तेति गतिमतीनां गङ्गादिन-दीनामधिष्ठातृदेवीद्वीपस्वरूपमाह—गंगेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं गङ्गाद्या भरतैरवतनद्यस्तदधिष्ठातृदेवीनां निवासद्वीपा गङ्गादिप्रपातकुण्डमध्यवर्त्तिन:।

अनंतर सूत्र में गति का कथन किया गया। अत: गतिशील गंगा आदि नदियों की अधिष्ठात्री देवियों के द्वीप का स्वरूप कहते हैं—गंगा इत्यादि। यह स्पष्ट है। गंगा आदि भरत-ऐरावत क्षेत्र की नदियां हैं। उनकी अधिष्ठात्री देवियों के निवासद्वीप गंगा आदि प्रपातकुंड के मध्यवर्ती हैं।

द्वीपाधिकारादन्तरद्वीपसूत्रम्, तत एव द्वीपवत: कालोद-समुद्रस्य प्रमाणसूत्रम्, तदनन्तरभाविन: पुष्कराभ्यन्त-रार्द्धस्य बाह्यार्द्धस्य च सूत्रे, सुगमानि चैतानि, नवरमुल्कामुख-मेघमुख-विद्युन्मुख-विद्युद्दन्तशब्देषु प्रत्येकं द्वीपशब्द: सम्बध्यते, ततश्‍चोल्कामुखद्वीपादयो णमित्यलङ्कारे द्वीपा हिमवत: शिखरिणश्‍च वर्षधरपर्वतस्य पूर्वयोर्दंद्रष्टयोरपरयोश्‍च सप्तानां सप्तानामान्तरद्वीपानां मध्ये षष्ठा अन्तरद्वीपा: अष्टावष्टौ योजनशतानि आयामविष्कम्भेण प्रज्ञप्ता:।

द्वीपाधिकार से अंतरद्वीप सूत्र हैं। उसके बाद द्वीप की भांति कालोद समुद्र का प्रमाण सूत्र है। उसके अनंतर होने वाले पुष्कर द्वीप के आभ्यंतर अर्द्ध और बाह्य अर्द्ध के दो सूत्र हैं। ये सभी सुगम हैं। उल्कामुख, मेघमुख, विद्युन्मुख, विद्युद्दंत शब्दों में प्रत्येक में द्वीप शब्द जुड़ता है। अत: उल्कामुख द्वीप आदि (शब्द होता है) णं अलंकार अर्थ में हैं। ये द्वीप हिमवान और शिखरी वर्षधरपर्वत की पूर्वापर दाढाओं के सातवें-सातवें अन्तरद्वीपों के मध्य छट्ठे अन्तरद्वीप हैं। ये द्वीप आठ-आठ सौ योजन लम्बे-चौड़े हैं।

सू. 61. एगमेगस्स....अधिकरणे संठिते।

(टी.) पुष्करार्द्धे च चक्रिणो भवन्तीति तत्सत्करत्‍न-विशेषस्याष्टस्थानकेऽवतारं कुर्वन्नाह—एगमेगेत्यादि, एकैकस्य राज्ञश्‍चतुरन्तचक्रवर्त्तिन इत्यत्रान्यान्य-कालोत्पन्नानामपि तुल्यकाकणीरत्‍नप्रतिपादनार्थ-मेकैकग्रहणम्, निरुपचरितराजशब्दविषयज्ञापनार्थं राजग्रहणम्, षट्खण्डभरतादिभोक्तृत्वप्रतिपादनार्थं चतुरन्तचक्रवर्त्तिग्रहणमिति, अष्टसौवर्णिकं काकणिरत्‍नम्, सुवर्णमानं तु चत्वारि मधुरतृणफलान्येक: श्‍वेतसर्षप:, षोडश सर्षपा एकं धान्यमाषफलम्, द्वे धान्यमाषफले एका गुञ्जा, पञ्च गुञ्जा एक: कर्ममाषक:, षोडश कर्म्ममाषका एक: सुवर्ण:, एतानि च मधुरतृणफलादीनि भरतकालभावीनि गृह्यन्ते, यत: सर्वचक्रवर्त्तिनां तुल्यमेव काकणिरत्‍नमिति, षट्तलं द्वादशास्रि अष्टकर्णिकम् अधिकरणीसंस्थितं प्रज्ञप्तमिति, तत्र तलानि मध्यखण्डानि, अश्रय: कोटय:, कर्णिका: कोणविभागा:, अधिकरणि: सुवर्णकारोपकरणं प्रतीतमेवेति, इदं च चतुरङ्गुलप्रमाणं चउरंगुलप्पमाणा सुवन्नवरकागणी नेय (बृहत्सं. 302) त्ति वचनादिति।

पुष्करार्द्ध में चक्रवर्ती होते हैं। उनके श्रेष्ठ रत्‍न विशेष का आठवें स्थानक में अवतरण करते हुए कहा है—'एगमेगे' इत्यादि। प्रत्येक चतुरंत चक्रवर्ती राजा के अर्थात् किसी भी समय में उत्पन्न चक्रवर्ती के काकिणी रत्‍न का प्रतिपादन करने के लिए एकैक शब्द ग्रहण किया है। निरुपचरित राज शब्द के विषय को बताने के लिए राज शब्द का ग्रहण किया है। भरत आदि के छह खंडों के भोक्तृत्व के प्रतिपादनार्थ चतुरंत चक्रवर्ती शब्द लिया है। काकिणी रत्‍न आठ 'सुवर्ण' जितना भारी होता है। सुवर्णमान इस प्रकार है—

4 मधुरतृणफलों का एक श्‍वेत सर्षप।

16 श्‍वेत सर्षपों का एक धान्यमाषक फल।

2 धान्यमासक फलों की एक गुंजा।

5 गुंजाओं का एक कर्ममाषक।

16 कर्ममाषकों का एक सुवर्ण।

ये मधुरतृणफल आदि भरत चक्रवर्ती के समय के ग्रहण किए जाते हैं। क्योंकि काकिणी रत्‍न सभी चक्रवर्तियों के समय समान ही होता है। यह काकिणी रत्‍न छह तल (मध्यखंड), बारह कोण, कर्णिका (कोण-विभाग) और अहरण (सुवर्णकार के उपकरण) के आकारवाला है। यह काकिणी रत्‍न चार अंगुल प्रमाण होता है। बृहत्संग्रहणी के अनुसार चार अंगुल प्रमाण सुवर्णवर काकणी जाननी चाहिए।

सू. 62. मागधस्स....पण्णत्ते।

(टी.) अङ्गुलप्रमाणनिष्पन्नं योजनमानमाह—मागहे-त्यादि, मगधेषु भवं मागधं मगधदेशव्यवहृतं तस्य योजनस्य अध्वमानविशेषस्याष्ट धनु:सहस्राणि निहारो निर्गम: प्रमाणमिति यावत् निहत्ते त्ति क्‍वचित्पाठ:, तत्र निधत्तं निकाचितं निश्‍चितं प्रमाणमिति गम्यते, इदं च प्रमाणं परमाण्वादिना क्रमेणावसेयम्, तथाहि—

अंगुल प्रमाण निष्पन्न योजन के प्रमाण को कहते हैं—मागध इत्यादि। मगध में होनेवाला मागध है। मगध देश में व्यवहृत योजन की दूरी का माप आठ हजार धनुष्य था। निहार का अर्थ निर्गम-प्रमाण। कहीं निहत्ते पाठ है, जिसका तात्पर्य है निकाचित—निश्‍चित प्रमाण। यह प्रमाण परमाणु आदि के क्रम से जानना चाहिए। जैसे—

परमाणू तसरेणू रहरेणू अग्गयं च वालस्स।

लिक्खा जूया य जवो अट्ठगुणविवद्धिया कमसो।।

(अनु. सू. 339)

परमाणु—त्रसरेणु—रथरेणु—बालाग्र—लिक्षा—यूका—यव जो क्रमश: आठ-आठ गुण बढ़ते हैं।

तत्र परमाणुरनन्तानां निश्‍चयपरमाणूनां समुदयरूप:, ऊर्ध्वरेण्वादिभेदा अनुयोगद्वाराभिहिता अनेनैव सङ्गृहीता दृश्या:, तथा पौरस्त्यादिवायुप्रेरितस्त्रस्यति गच्छतीति त्रसरेणु:, रथगमनोत्खातो रथरेणुरिति, एवं चाष्टौ यवमध्यान्यङ्गुलम्, चतुर्विंशतिरङ्गुलानि हस्त:, चत्वारो हस्ता धनु:, द्वे सहस्रे धनुषां गव्यूतम्, चत्वारि गव्यूतानि योजनमिति, मागधग्रहणात् क्‍वचिदन्यदपि योजनं स्यादिति प्रतिपादितम्, तत्र यस्मिन् देशे षोडशभिर्धनु:शतैर्गव्यूतं स्यात्तत्र षड्भि: सहस्रैश्‍चतुर्भि: शतैर्धनुषां योजनं भवतीति।

यहां अनंत निश्‍चय परमाणुओं के समुदयरूप एक परमाणु के ऊर्ध्वरेणु आदि भेद अनुयोगद्वार में विवेचित हैं और वहीं से संग्रहीत द्रष्टव्य हैं। जो पूर्वी आदि वायु से प्रेरित होकर गति करती है, वह त्रसरेणु है। रथ के जाने से उत्खात रेणु रथरेणु है। इसी प्रकार आठ यव मध्य का एक अंगुल है। चौबीस अंगुल का एक हाथ है। चार हाथ का एक धनुष्य है, दो हजार धनुष्य का एक गव्यूत है। चार गव्यूत का एक योजन है। मागध शब्द का ग्रहण करने से यह ध्वनित होता है कि मागध के अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में योजन के अलग-अलग प्रमाण थे। जिस देश में सोलह सौ धनुष्य का एक गव्यूत होता है, वहां छह हजार चार सौ (6400) धनुष्यों का एक योजन होता हैं।

सू. 63-66. जंबू....उच्चत्तेणं।

(टी.) योजनप्रमाणमभिधायाथ योजनतो जम्ब्वादीनां प्रमाणप्रतिपादनाय सूत्रचतुष्टयमाह—जंबू णमित्यादि, जम्बू: वृक्षविशेषस्तदाकारा सर्वरत्‍नमयी या सा जम्बू:, यया अयं जम्बूद्वीपोऽभिधीयते, सुदर्शनेति तस्या नाम, सा चोत्तरकुरूणां पूर्वार्द्धे शीताया महानद्या: पूर्वेण जाम्बूनद-मययोजनशतपञ्चकायामविष्कम्भस्य द्वादशयोजनमध्य-भागपिण्डस्य क्रमपरिहाणितो द्विगव्यूतोच्छ्रितपर्यन्तस्य द्विगव्यूतोच्छ्रितपञ्चधनु:शतविस्तीर्णपद्मवरवेदिकापरिक्षिप्तस्य द्विगव्यूतोच्छ्रित सच्छत्रतोरणचतुर्द्वारस्य पीठस्य मध्य-भागव्यवस्थितायां चतुर्योजनोच्छ्रितायामष्टयोजनायाम-विष्कम्भायां मणिपीठिकायां प्रतिष्ठिता द्वादशवेदिका-गुप्ता।

योजनप्रमाण का निरूपण कर योजन से जंबू आदि के प्रमाण का प्रतिपादन करने के लिए चार सूत्र कहे हैं—जंबू णं इत्यादि। जम्बू वृक्ष विशेष है। उसके आकार की जो सर्वरत्‍नमयी पृथ्वी है, वह जम्बू है, इसके कारण वह जंबूद्वीप कहा जाता है। उस जंबू वृक्ष का नाम सुदर्शना है। वह सुदर्शना जंबू उत्तरकुरु के पूर्वार्द्ध में और सीता महानदी के पूर्व से जंबूनद स्वर्णमय पांच सौ योजन के आयाम-विष्कंभ वाला तथा मध्यभाग में बारह योजन का क्रमश: परिहानित: दो गव्यूत ऊंचाई तक दो गव्यूत ऊंचा पांच सौ धनुष्य विस्तीर्ण पद्मवरवेदिका परिक्षिप्त, दो गव्यूत ऊंचे छत्र-तोरण युक्त चार द्वार वाले पीठ के मध्य भाग में व्यवस्थित चार योजन ऊंची व आठ योजन आयाम-विष्कंभवाली मणि पीठिका पर प्रतिष्ठित है तथा बारह वेदिकाओं से परिवेष्टित है।

अट्ठ जोयणाइमित्यादि अष्ट योजनान्यूर्ध्वोच्चत्वेन बहुमध्यदेशभागे शाखाविस्तारदेशे, अष्ट योजनानि विष्कम्भेण, सातिरेकाणि अतिरेकयुक्तान्युद्वेधगव्यूति-द्वयेनाधिकानीति भाव: सर्व्वाग्रेण सर्व्वपरिमाणेनेति, तस्याश्‍च चतस्र: पूर्वादिदिक्षु शाखा:, तत्र पूर्वशाखायाम्—

अट्ठ जोयणाइं—आठ योजन ऊंचा, बहुमध्यभाग—जहां से शाखाओं का विस्तार होता है, वहां से सातिरेक आठ योजन है। सातिरेक का तात्पर्य है—दो गव्यूत (अर्ध योजन) अधिक है (यह भाव है)। सर्वाग्र का अर्थ है—सर्व परिमाण से। उस वृक्ष की पूर्व आदि चारों दिशाओं में शाखाएं हैं। वहां पूर्व शाखा में—

भवणं कोसपमाणं सयणिज्जं तत्थऽणाढियसुरस्स।

तिसु पासाया सालेसु तेसु सीहासणा रम्मा।।

जंबू सुदर्शना वृक्ष की पूर्वी शाखा में एक कोस प्रमाण भवन है। उसमें जंबूद्वीप का अधिपति अनादृत देव का शयनीय है। शेष तीनों में प्रासाद है। उनकी शाखाओं में रमणीय सिंहासन है।

ते पासाया कोसं समूसिया कोसमद्धवित्थिन्ना।

विडिमोवरि जिणभवणं कोसद्धं होइ वित्थिन्नं।।

देसूणकोसमुच्चं जंबू अट्ठस्सएण जंबूणं।

परिवारिया विरायइ तत्तो अद्धप्पमाणाहिं।।

(बृहत्क्षेत्र. 288-290)

वे प्रासाद एक कोश ऊंचे, अर्द्ध कोस विस्तीर्ण हैं। उसकी विडिमा—प्रशाखा के ऊपर अर्द्ध कोस विस्तीर्ण जिनभवन है। सुदर्शना जंबू के अतिरिक्त देशोन एक कोस ऊंचे एक सौ आठ जंबू वृक्ष हैं। वे देव अपने परिवार के साथ वहां रहते हैं। वे जंबूवृक्ष सुदर्शना जंबू से आधे परिमाण के हैं।

तथा त्रिभिर्योजनशतप्रमाणैर्वनै: संपरिक्षिप्ता—

तथा वह जंबू वृक्ष तीन सौ योजन प्रमाण वनों से सब ओर से घिरा हुआ है—

जंबूओ पन्नासं दिसि विदिसिं गंतु पढम वणसंडं।

चउरो दिसासु भवणा विदिसासु य होंति पासाया।।

कोसपमाणा भवणा चउवावीपरिगया य पासाया।

कोसद्धवित्थडा कोसमूसियाऽणाढियसुरस्स।।

पंचेव धणुसयाइं ओवेहेणं हवंति वावीओ।

कोसद्धवित्थडाओ कोसायामाउ सव्वाउ।।

(बृहत्क्षेत्र. 293-295)

जंबू वृक्ष के पचास योजन पर प्रथम वनखंड में जाने पर चारों दिशाओं से चार भवन तथा चारों विदिशाओं में चार प्रसाद हैं। ये भवन कोस प्रमाण हैं। उनके चारों ओर वापियां हैं। वे एक कोस ऊंचे तथा अर्धकोस चौड़े हैं। ये प्रासाद और भवन अनादृत देव से सम्बद्ध देवों के जानने चाहिए। वे सभी वापियां पांच सौ धनुष्य की है। वे अर्ध कोस विस्तीर्ण एवं आयामत: एक कोस हैं।

पासायाण चउण्हं भवणाण य अंतरे कूडा।।

(बृहत्क्षेत्र. 298)

प्रासाद एवं चारों भवनों के मध्य में कूट हैं।

तानि चाष्टौ, यदाह—

वे कूट आठ हैं। जैसे कहा है—

अट्ठुसभकूडतुल्ला सव्वे जंबूणयामया भणिया।

तेसुवरिं जिणभवणा कोसपमाणा परमरम्मा।।

(बृहत्क्षेत्र. 299)

वे आठों ही कूट ॠषभकूट के समान है। वे कूट जंबूनद स्वर्णमय ॠषभकूट जैसे ही हैं। उसके ऊपर एक कोस प्रमाण के जिनभवन हैं, जो परमरम्य हैं।

कूटशाल्मली जम्बूतुल्यवक्तव्यता, यदाह—

कूट शाम्मली वृक्ष की वक्तव्यता जंबू वृक्ष तुल्य है। जैसे कहा है—

देवकुरुपच्छिमद्धे गरुलावासस्स सामलिदुमस्स।

एसेव गमो नवरं पेढं कूडा य रययमया।।

(बृहत्क्षेत्र. 300)

देवकुरु के पश्‍चिमार्द्ध में कूट शाल्मली वृक्ष है, जिस पर गरुडदेव निवास करता है। उसका विवेचन भी जंबू वृक्ष सदृश है। उसकी पीठ व कूट रजतमय है।

अत एव एवं चेवेत्युक्तम्। गुहासूत्रे व्यक्ते।

अत: 'एवं चेव' यह कहा है। दोनों गुफासूत्र स्पष्ट हैं।

सू. 67-76. जंबुद्दीवे....अउज्झा।

(टी.) जम्ब्वादीनि च वस्तूनि जम्बूद्वीपे भवन्तीति जम्बूद्वीपाधिकारात्तद्गतवस्तुप्ररूपणाय क्षेत्रसाधर्म्याद् धातकीखण्डपुष्करार्द्धगतवस्तुप्ररूपणाय च जम्बू इत्यादिकं सूत्रप्रपञ्चमाह, सूत्रसिद्धश्‍चायम्, नवरं सूत्राणामयं विभागो—द्वे आद्ये वक्षस्काराणां 2 चत्वारि च प्रत्येकं विजय-नगरी-तीर्थकरादि-दीर्घवैताढ्यादीना 16 मेकं चूलिकाया: 19, एवं धातकीखण्डादौ धातक्यादिसूत्रपूर्वाण्येतान्येव द्विर्द्विर्भवन्तीति, तथा मालवच्छैलं मेरो: पूर्वोत्तरविदिग्व्यवस्थितं लक्षणीकृत्य प्रदक्षिणया वक्षारा विजयाश्‍च व्यवस्थाप्यन्त इति।

जंबू आदि पदार्थ जंबूद्वीप में होते हैं, अत: जंबूद्वीप अधिकार से तद्गत पदार्थों की प्ररूपणा के लिए क्षेत्र साधर्म्य से धातकीखंड और पुष्करार्द्धगत पदार्थों की प्ररूपणा के लिए जंबू आदि सूत्रों का विस्तार करते हैं। ये सूत्र सिद्ध हैं। तथापि सूत्रों का यह विभाग है—प्रथम दो सूत्र वक्षस्कार पर्वतों के हैं। चार सूत्र विजयों के नाम के, चार राजधानियों के, चार तीर्थंकर आदि के तथा चार दीर्घ वैताढ्य आदि के कुल सोलह सूत्र हैं। एक सूत्र मंदार पर्वत की चूलिका का है। इसी प्रकार धातकी-खंड आदि में धातकी आदि सूत्रों के पूर्व के ये ही दो-दो होते हैं। मेरु के पूर्व-उत्तर (ईशान) विदिशा में अवस्थित माल्यवान् पर्वत को लक्षण करके प्रदक्षिणा से वक्षस्कार और विजयों की व्यवस्था होती है।

तत्र चक्रवर्त्तिनो विजयन्ते येषु यान् वा ते चक्रवर्त्तिविजया: क्षेत्रविभागा इति, जाव पुक्खलावइ त्ति भणनात् 'मंगलावत्ते पुक्खले' त्ति द्रष्टव्यम्, जाव मंगलावइ त्ति करणात् 'महावच्छे वच्छावई रम्मे रम्मए रमणिज्जे' इति दृश्यम्, जाव सलिलावइ त्ति करणात् 'सुपम्हे महापम्हे पम्हावई संखे नलिणे कुमुए' त्ति दृश्यम्, जाव गंधिलावइ त्ति करणात् 'महावप्पे वप्पावई वग्गू सुवग्गू गंधिले' त्ति दृश्यम्, खेमपुरा चेव जाव त्ति करणात् 'अरिट्ठा रिट्ठवई खग्गी मंजूसा ओसहिपुरी' ति दृश्यम्, सुसीमा कुंडला चेव जाव त्ति करणात् 'अपराजिया पहंकरा अंकावई पम्हावई सुभा' इति दृश्यम्, आसपुरा जाव त्ति करणात् 'सीहपुरा महापुरा विजयपुरा अवराजिया अवरा असोग' त्ति दृश्यम्, वेजयन्ती जाव त्ति करणात् 'जयन्ती अवराजिया चक्कपुरा खग्गपुरा अवज्झ' त्ति दृश्यम्।

चक्रवर्ती जिसमें अथवा जिसे जीतते हैं वे चक्रवर्ती विजय-क्षेत्र विभाग हैं। जाव पुक्खलावइ कथन का आशय मंगलावर्त और पुष्कल द्रष्टव्य है। जाव मंगलावइ से महावत्स, वत्सकावती, रम्य, रम्यक् और रमणीय द्रष्टव्य है। जाव सलिलावइ का अर्थ सुपक्ष्म, महापक्ष्म, पक्ष्मकावती, शंख, नलिन और कुमुद दर्शनीय है। जाव गंधिलावइ से महावप्र, वप्रकावती, वल्गु, सुवल्गु और गंधिल द्रष्टव्य है। खेमपुरी चेव जावका अभिप्राय अरिष्टा, रिष्टवती, खड्गही, मंजूषा, औषधि से है। सुसीमा कुंडला चेव जाव का अर्थ अपराजिता , प्रभाकरा, अंकावती, पक्ष्मावती, शुभा द्रष्टव्य है। आसपुरा जाव से सिंहपुरी, महापुरी, विजयपुरी, अपराजिता, अपरा और अशोका द्रष्टव्य है। 'वेजयंती जाव' से जयंती, अपराजिता, चक्रपुरी, खड्गपुरी और अवध्या१ दृश्य है।

सू. 77-80. जंबुद्दीवे....उत्तरेणवि।

(टी.) एताश्‍च क्षेमादिराजधान्य: कच्छादिविजयानां शीतादिनदीसमासन्नखण्डत्रयमध्यखण्डे भवन्ति नवयोजनविस्तारा द्वादशयोजनायामा:।

ये क्षेमा आदि राजधानियां कच्छ आदि विजयों के सीता आदि नदियों के निकट तीनों खण्ड में मध्यम खण्ड में होती हैं। वे नौ योजन विस्तीर्ण, द्वादश योजन आयाम वाली होती हैं।

आसु च तीर्थंकरादयो भवन्तीति अट्ठ अरहंत त्ति उत्कृष्टतोऽष्टावर्हन्तो भवन्ति, प्रत्येकं विजयेषु भावात्, एवं चक्रवर्त्त्यादयोऽपि, एवं च चतुर्ष्वपि महानदीकूलेषु द्वात्रिंशत्तीर्थकरा भवन्ति, चक्रवर्त्तिनस्तु यद्यपि शीताशीतोदानद्योरेकैकस्मिन् कूले अष्टावष्टावुत्पद्यन्त इत्युच्यते तथापि सर्वविजयापेक्षया नैकदा ते द्वात्रिंशद्भवन्ति, जघन्यतोऽपि वासुदेवचतुष्ट्याविरहित-त्वान्महाविदेहस्य, यत्र च वासुदेवस्तत्र चक्रवर्त्ती न भवतीति, तस्मादुत्कृष्टतोऽप्यष्टाविंशतिरेव चक्रवर्त्तिनो भवन्ति, एवं जघन्यतोऽपि चक्रवर्त्तिचतुष्ट्यसम्भवाद् वासुदेवा अप्यष्टाविंशतिरेव, वासुदेवसहचरत्वाद् बलदेवा अप्येवमिति।

इन विजयों में तीर्थंकर आदि होते हैं। इन विजयों में उत्कृष्टत: आठ अर्हत् होते हैं। क्योंकि वे प्रत्येक विजय में होते हैं। इसी प्रकार चक्रवर्ती आदि भी होते हैं। प्रत्येक विजय में एक-एक तीर्थंकर होने से चारों ही महानदियों के कूलों—किनारों में बतीस तीर्थंकर होते है। चक्रवर्ती भी सीता, सीतोदा आदि नदियों के तट पर यद्यपि आठ-आठ उत्पन्न होते हैं, ऐसा कहा गया है तथापि सभी विजयों की अपेक्षा एक साथ बत्तीस चक्रवर्ती कभी नहीं होते। क्योंकि महाविदेह में जघन्यत: चार वासुदेव तो सदैव रहते हैं। जहां वासुदेव होते हैं, वहां चक्रवर्ती नहीं होते हैं। अत: चक्रवर्ती अधिकतम अठाईस ही होते हैं। इसी प्रकार चक्रवर्ती भी जघन्य चार होने से उत्कृष्टत: वासुदेव भी अठाईस ही हो सकते हैं। वासुदेव के सहचर होने से बलदेव भी उतने ही होंगे।

सू. 81-85. जंबुद्दीवे....पण्णत्ता।

(टी.) दीहवेयड्ढ त्ति दीर्घग्रहणं वर्त्तुलवैताढ्य-व्यवच्छेदार्थम्, गुहाष्टकयोर्यथाक्रमं देवाष्टके इति, गङ्गाकुण्डानि नीलवद्वर्षधरपर्वतदक्षिणनितम्बस्थितानि षष्टियोजनायामविष्कम्भाणि मध्यवर्त्तिगङ्गादेवी सभवनद्वीपानि त्रिदिक्सतोरणद्वाराणि येभ्य: प्रत्येकं दक्षिणतोरणेन गङ्गा विनिर्गत्य विजयानि विभजन्त्यो भरतगङ्गावच्छीतामनुप्रविशन्तीति, एवं सिन्धु-कुण्डान्यपि। अट्ठ उसभकूड त्ति अष्टौ ॠषभकूटपर्वता अष्टास्वपि विजयेषु तद्भावात् ते च वर्षधरपर्व्वत-प्रत्यासन्ना म्लेच्छखण्डत्रयमध्यखण्डवर्त्तिन: सर्वविजयभरतैरवतेषु भवन्ति, तत्प्रमाणं चेदम्—

दीर्घवैताढ्य—यहां दीर्घ शब्द का ग्रहण वर्तुल वैताढ्य के व्यवच्छेद के लिए है। दीर्घ वैताढ्य पर्वतों में गुफा अष्टक से यथाक्रम देवाष्टक (आदि ज्ञातव्य हैं) गंगाकुंड नीलवंत वर्षधर पर्वत के दक्षिण नितंब में अवस्थित है। उसका आयाम-विष्कंभ साठ योजन है। उसके मध्य में गंगादेवी के सद्वीप भवन हैं। तीन दिशाओं में तोरण द्वार हैं। इनमें प्रत्येक के दक्षिण तोरण द्वार से गंगा नदी निकलकर विजयों को विभक्त करती हुई भरतक्षेत्र की गंगा की भांति (इन विजयों को छह-छह खंडों में विभक्त कर) सीता महानदी में मिल जाती है। सिंधुकुंड व सिंधु नदी का विवेचन भी इसी प्रकार है। आठ ॠषभकूट पर्वत हैं। आठों ही विजय में वे होते हैं। ॠषभकूट पर्वत वर्षधर पर्वत के निकट तीन म्लेच्छखंड के मध्य खंडवर्ती सभी विजयों, भरत और ऐरावत क्षेत्रों में होते हैं। उनका प्रमाण इस प्रकार है—

सव्वे वि उसभकूडा उव्विद्धा अट्ठ जोयणा होंति।

बारस अट्ठ य चउरो मूले मज्झुवरि वित्थिन्ना।।

(बृहत्क्षेत्र. 193)

सभी ॠषभकूट पर्वत आठ योजन ऊंचे हैं। मूल में बारह योजन, मध्य में आठ योजन तथा ऊपर में चार योजन विस्तीर्ण हैं।

देवास्तन्निवासिन एवेति, नवरमेत्थ रत्त-रत्तवईओ तासिं चेव कुंड त्ति, शीताया दक्षिणतोऽपि अष्टौ दीर्घवैताढ्या इत्यादि सर्वं समानम्, केवलं गंगा-सिन्धुस्थाने रक्ता-रक्तवत्यौ वाच्ये, गङ्गादिकुण्ड-स्थानेऽपि रक्तादिकुण्डानि वाच्यानीति, तथाहि—'अट्ठ रत्ताकुंडा पन्नत्ता, अट्ठ रत्तवईकुंडा, अट्ठ रत्ताओ, अट्ठ रत्तवईओ'। तथा निषधवर्षधरपर्व्वतोत्तरनितम्बवर्त्तीनि षष्टियोजनप्रमाणानि रक्ता-रक्तवतीकुण्डानि येभ्य उत्तरतोरणेन विनिर्गत्य ता: शीतामनुपतन्तीति।

उनमें निवासी देव भी इसी प्रकार हैं। केवल यहां पर रक्ता, रक्तावली और उनके कुंड हैं। सीता नदी की दक्षिण दिशा में आठ दीर्घ वैताढ्य हैं। वे सर्व समान हैं। केवल गंगा एवं सिंधु के स्थान पर रक्ता और रक्तवती वाच्य है। गंगा आदि कुंड के स्थान पर रक्ताकुंड आदि कथनीय हैं। जैसे—आठ रक्ताकुंड कहे हैं। आठ रक्तवतीकुंड, आठ रक्तानदियां और आठ रक्तवती नदियां हैं। तथा निषध वर्षधर पर्वत के उत्तरी नितम्बवर्ती, साठ योजन प्रमाणवाले रक्ता और रक्तवती कुंड हैं। इनके उत्तर तोरण से निकलकर ये नदियां सीता नदी में गिरती हैं।

सू. 86-90. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे....मंदर-चूलिय त्ति।

(टी.) तथा धातकी-महाधातकी-पद्म-महापद्मवृक्षा: जम्बूवृक्षसमानवक्तव्या:, यदाह—

घातकी-महाघातकी और पद्म-महापद्म वृक्षों (दो धातकी खंड के और दो पुष्करार्द्ध के) की जंबू वृक्ष के समान वक्तव्यता है। जैसे कहा है

जो भणिओ जंबुए विही उ सो चेव होइ एएसिं।

देवकुरासुं सामलिरुक्खा जह जंबूदीवम्मि।।

(बृहत्क्षेत्र. 3।55)

जंबूद्वीप में जंबू आदि वृक्ष की जो विधि (वर्णन) है, वैसे ही धातकी आदि वृक्षों का विवेचन है। तथा पूर्वार्ध और परार्ध में देवकुरु और उत्तरकुरु में जैसे शाल्मली वृक्ष हैं, वह भी जंबूद्वीप में विद्यमान शाल्मलीवृक्ष की भांति ही है।

सू. 91. जंबुद्दीवे....रोयणागिरी।।

(टी.) क्षेत्राधिकारात् जंबूदीवेत्यादि सूत्रचतुष्टयं सुगमम्, नवरं भद्दसालवणे त्ति मेरुपरिक्षेपतो भूम्यां भद्रशालवनमस्ति, तत्राष्टौ शीता-शीतोदयोरुभयकूल-वर्त्तीनि पूर्वादिषु दिक्षु हस्त्याकाराणि कूटानि दिशाहस्तिकूटानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—पउमे सिलोगो कण्ठ्य:, नवरमस्य सप्रसंगो विभागोऽयम्—

क्षेत्राधिकार से जंबूद्वीप इत्यादि चारों सूत्र सुगम हैं। केवल भद्रशाल वन का तात्पर्य है—मेरु पर्वत के चारों ओर से घेरे हुए भूमि पर भद्रशालवन है। वहां आठों सीता, सीतोदा आदि के दोनों किनारों पर पूर्व आदि दिशाओं में हाथी के आकार के कूट दिशाहस्तिकूट हैं, जैसे—पद्मोत्तर आदि गाथा। इसका सप्रसंग विभाग यह है—

मेरूओ पन्नासं दिसिविदिसिं गंतु भद्दसालवणं।

चउरो सिद्धाययणा दिसासु विदिसासु पासाया।।

छत्तीसुच्चा पणुवीसवित्थडा दुगुणमायताययणा।

चउवाविपरिक्खित्ता पासाया पंचसयउच्चा।।

(बृहत्क्षेत्र. 321,22)

मेरुपर्वत की चारों दिशाओं एवं चारों विदिशाओं में भद्रशाल वन में पचास-पचास योजन अवगाहन करने पर चारों दिशाओं में चार सिद्धायतन हैं और चारों विदिशाओं में चार प्रासाद हैं। वे सिद्धायतन छत्तीस योजन ऊंचे हैं, पचीस योजन चौड़े हैं और पचास योजन लम्बे हैं। जो महल हैं वे चारों ओर वापियों से घिरे हुए हैं। अर्थात् प्रत्येक वापी में एक-एक प्रासाद है, जो पांच सौ योजन ऊंचे हैं।

ईसाणस्सुत्तरिमा पासाया दाहिणा य सक्कस्स।

अट्ठ य हवंति कूडा सीतासीतोदुभयकूले।।

दो दो चउद्दिसिं मंदरस्स हिमवंतकूडसमकप्पा।

पउमुत्तरोत्थ पढमो पुव्विम सीउत्तरे कूले।।

तत्तो ये नेलवंते सुहत्थि तह अंजणागिरी कुमुदे।

तह य पलासवडेंसे अट्ठमए रोयणगिरी य।।

(बृहत्क्षेत्र. 324-26)

उत्तर दिशा के (पूर्व और पश्‍चिम दोनों दिक्‍वर्ती) दोनों महल ईशानेन्द्र के हैं तथा दक्षिण में पूर्वापरवर्ती दोनों महल शक्रेन्द्र के हैं। सीता एवं सीतोदा नदी के दोनों किनारों में आठ दिग्हस्तिकूट हैं। मेरु पर्वत की दिशा-विदिशाओं में दो-दो दिग्हस्तिकूट हैं। वे दिग्हस्तिकूट हिमवानकूट के समतुल्य हैं। उनमें पद्मोत्तर प्रथम कूट है जो सीता नदी के पूर्वोत्तर तट पर है। फिर नीलवान् शिखर है, पुन: सुहस्ती, अंजनगिरि, कुमुद, पलाश, अवतंसक दिग्हस्तिकूट हैं। आठवां शिखर रोचनगिरि है।

सू. 92. जंबूदीवस्स....पण्णता।

(टी.) जगती वेदिकाधारभूता पाली।

जगती वेदिका की आधारभूत पाली (कोट) है।

सू. 93. जंबूद्दीवे....कूडा उ।

(टी.) सिद्ध गाहा, सिद्धायतनोपलक्षितं कूटं सिद्धकूटम्, तच्च प्राच्याम्, तत: क्रमेणापरत: शेषाणि, महाहिमवत्कूटं तद्गिरिनायकदेवभवनाधिष्ठितम्, हैमवतकूटं हैमवद्वर्षनायकदेवावासभूतम्, रोहितकूटं रोहिताख्यनदीदेवतासत्कम्, ह्रीकूटं महापद्माख्यतद्-ह्रदनिवासिह्रीनामकदेवतासत्कम्, हरिकान्ताकूटं तन्नामनदीदेवतासत्कम्, हरिवर्षकूटं हरिवर्षनायकदेवसत्कम् वैडूर्यकूटं तद्रत्‍नमयत्वादिति, अनेनैव क्रमेण रुक्मिकूटान्यप्यूह्यानि, तद्गाथा सिद्धे रुप्पीत्यादि कण्ठ्या।

सिद्धायतन गाथा—सिद्धायतन उपलक्षित शिखर सिद्धकूट है। वह पूर्व दिशा में है। उससे क्रमश: अपरत: शेष कूट हैं। महाहिमवानकूट उसके नायक देव के भवन से अधिष्ठित हैं। हैमवतकूट हैमवत् वर्षनायक देवों का आवास है। रोहितकूट रोहिता नदी की अधिष्ठायक देवी का आवास है। हृीकूट महापद्मद्रह निवासिनी ह्री देवी का आवास है। हरिवर्षकूट हरिवर्ष के नायक देव का निवास है। वैडूर्यकूट-वैडूर्यरत्‍नमय होने से उस कूट का नाम वैडूर्यकूट है। इसी क्रम से ही रुक्मीकूट आदि भी विचारणीय हैं। उसकी गाथा स्पष्ट है।

सू. 94-98. जंबुद्दीवे....उत्तरतो।।

(टी.) जंबूदीवेत्यादि क्षेत्राधिकारात् रुचकाश्रितं सूत्राष्टकं कण्ठ्यम्, नवरं जम्बूद्वीपे यो मन्दरस्तदपेक्षया प्राच्यां दिशि रुचकवरे रुचकद्वीपवर्त्तिनि प्राग्वर्णितस्वरूपे चक्रवालाकारे अष्टौ कूटानि, तत्र रिट्ठेत्यादिगाथा: स्पष्टा:, तेषु च नन्दोत्तराद्या: दिक्कुमार्यो वसन्ति। भगवतोऽर्हतो या जन्मन्यादर्शहस्ता गायन्त्यस्तं पर्युपासते, एवं दाक्षिणात्या भृङ्गारहस्ता गायन्ति, एवं प्रातीच्या: तालवृन्तहस्ता:, एवमौदीच्याश्‍चामरहस्ता:।

जंबूद्वीप इत्यादि क्षेत्र अधिकार से रुचकवर पर्वत से सम्बद्ध आठों सूत्र स्पष्ट हैं। तथापि जंबूद्वीप में जो मेरुपर्वत है इसकी अपेक्षा से पूर्व दिशा में रुचकवर पर्वत पर रुचक द्वीपवर्ती पूर्ववर्णित स्वरूप में चक्रवाल आकार में आठ कूट हैं। यहां रिट्ठ इत्यादि गाथाएं स्पष्ट हैं। पूर्व दिशावर्ती कूट में नंदोत्तरा आदि दिक्कुमारियां रहती हैं। वे अर्हत् भगवान के जन्म होने पर हाथ में आदर्श—दर्पण लेकर गीत गाती हैं। भगवान की पर्युपासना करती हैं। जो दाक्षिणात्य दिशाकुमारियां हैं, वे कलश लेकर गीत गाती हैं। इसी प्रकार पश्‍चिम दिक्‍वर्ती दिशा-कुमारियां हाथ में पंखा (तालवृंत) लेकर एवं उत्तर दिशा की दिशाकुमारियां चामर ग्रहण कर गीत गाती हैं।

सू. 99-103. अट्ठ....मणोरमे।

(टी.) देवाधिकारादेव अट्ठ अहेत्यादिपञ्चसूत्री कण्ठ्या, नवरम् अहेलोगवत्थव्वाओ त्ति,

देवाधिकार से ही अट्ठ अहे इत्यादि पांच सूत्र स्पष्ट हैं। अहेलोग का अर्थ है—अधोलोक में रहनेवाली—

सोमणसगंधमायणविज्जुप्पभमालवंतवासीओ।

अट्ठ दिसिदेवयाओ वत्थव्वाओ अहेलोए।।

( )

सौमनस, गंधमादन, विद्युत्प्रभ और माल्यवंत निवासिनी आठ दिशाकुमारियां अधोलोक में रहने-वाली हैं।

भोगंकराद्या अष्टौ या अर्हतो जन्मभवनसंवर्त्तक-पवनादि विदधतीति। ऊर्ध्वलोकवास्तव्या:, तथा च—नंदणवणकूडेसुं एयाओ उड्ढलोयवत्थव्वाउ ( ) त्ति, या: अभ्रवर्द्दलकादि कुर्वन्तीति।

भोगंकरा आदि जो आठ दिशाकुमारियां हैं, वे तीर्थंकरों के जन्म के समय मेघ, पवन आदि करती हैं। ये ऊर्ध्व लोक में रहनेवाली हैं। दिशाकुमारियों की ये महत्तरिकाएं नंदनवन कूटों में ऊंचे लोक में रहनेवाली आकाश में बादल आदि की रचना करती हैं।

तिरियमिस्सोववन्नग त्ति अष्टसु तिर्यञ्चोऽप्युत्पद्यन्ते इति भूतभवापेक्षया तिर्यग्भिर्मिश्रास्तिर्यङ्मिश्रास्ते मनुष्या उपपन्ना देवतया जाता येषु ते तिर्यङ्मिश्रोपपन्नका इति।

तिर्यंच एवं मनुष्य दोनों के उत्पन्न होने योग्य। इन आठों में तिर्यंच भी उत्पन्न होते हैं। अत: उत्पन्न होने की अपेक्षा जो तिर्यंच से मिश्र है वह तिर्यक् मिश्र है, उसमें मनुष्य देव रूप से उत्पन्न होते हैं अत: वे तिर्यङ्मि-श्रोपपन्नक हैं।

परियायते गम्यते यैस्तानि परियानानि, तान्येव परियानिकानि, परियानं वा गमनं प्रयोजनं येषां तानि पारियानिकानि यानकारकाभियोगिकपालकादिदेवकृतानि पालकादीन्यष्टौ क्रमेण शक्रादीनामिन्द्राणामिति।

जिनसे गमन किया जाता है (जाया जाता है) वे परियान हैं, वे ही पारियानिक (विमान) हैं। जिनका प्रयोजन परियान—गमन हैं, वे पारियानिक हैं। पालक आदि आठों आभियोगिक देव क्रमश: शक्र आदि इन्द्रों के लिए स्वयं यान के रूप में प्रयुक्त होते हैं।

सू. 104. अट्ठट्ठमिया....भवति।

(टी.) देवत्वं च तपश्‍चरणादिति तद्विशेषमाह—अट्ठट्ठमियेत्यादि, अष्टावष्टमानि दिनानि यस्यां सा तथा, या ह्यष्टाभिर्द्दिनानामष्टकै: पूर्यते तस्यामष्टा-वष्टमदिनानि भवन्त्येव, तत्र चाष्टावष्टकानि चतु:षष्टि-र्भवत्येव, तथा प्रथमाष्टके एका दत्तिर्भोजनस्य पानकस्य च, एवं द्वितीये द्वे, एवमष्टमेष्टौ, ततो द्वे शते अष्टाशीत्यधिके भिक्षाणां सर्वाग्रतो भवत इति, 'अहासुत्ता अहाकप्पा अहामग्गा अहातच्चा सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आराहिया' इति यावत्करणात् दृश्यम्, अणुपालिय त्ति आत्मसंयमानुकूलतया पालिता इति।

देवत्व तपश्‍चर्या आदि से प्राप्त होता है। अत: तप विशेष का कथन करते है—अट्ठट्ठमिया इत्यादि। अष्टाष्टमिका (8×8) दिन की (भिक्षु प्रतिमा) जिसमें 64 दिन-रात लगते हैं। जिसमें आठ दिनों को आठ दिनों से गुणन करने पर जितने दिन होते हैं वह अष्टाष्टमिका है। ये चौसठ दिन होते हैं। इनमें प्रथम आठ दिनों में एक दत्ति भोजन और पानक, दूसरे अष्टक में दो दत्ति, क्रमश: अष्टम अष्टक में आठ दत्ति ग्रहण की जाती है। ये कुल दो सौ अठासी दत्तियां होती हैं। यह प्रतिमा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व सम्यक् रूप से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और आराधित की जाती है। यावत् से यथासूत्र से अनुपालित तक द्योतित होता है। अनुपालित का अर्थ है—आत्म संयम के अनुकूल रूप से पालित।

सू. 105,106.. अट्ठविधा...विभंगणाणी।

(टी.) तपश्‍च न सर्वेषामपि संसारिणामिति सम्बन्धात् संसारिणो जीवाधिकारात् सर्वजीवांश्‍च प्रतिपादयन् अट्ठविहेत्यादि सूत्रत्रयमाह, कण्ठ्यं चेदम्, नवरं प्रथमसमयनैरयिका नरकायु:प्रथमसमयोदये, इतरे त्वितरस्मिन्, एवं सर्वेऽपि।

तपश्‍चर्या सभी संसारी जीवों के नहीं होती है। इस दृष्टि से संसारी जीवों के अधिकार से सब जीवों को प्रतिपादित करते हुए अट्ठविहे इत्यादि तीन सूत्र कहे हैं। ये तीनों स्पष्ट हैं। प्रथम समय नैरयिक का अर्थ है—नरकायु के उदय का प्रथम समय। अप्रथम समय नैरयिक अर्थात् प्रथम समय से इतर समस्त समयवर्ती। इसी प्रकार सभी हैं।

सू. 107. अट्ठविधे....अपढमसमयखीण-कसायवीतरागसंजमे।

(टी.) अनन्तरं ज्ञानिन उक्तास्ते च संयमिनोऽपि भवन्तीति सम्बन्धात् संयमसूत्रम्, तत्र संयमे त्ति चारित्रम्, स चेह तावद् द्विधा—सराग-वीतरागभेदात्, तत्र सरागो द्विधा—सूक्ष्म-बादरकषायभेदात्, पुनस्तौ प्रथमाप्रथमसमयभेदाद् द्विधा, एवं चतुर्द्धा सरागसंयम इति, तत्र प्रथम: समय: प्राप्तौ यस्य स तथा, सूक्ष्म: किट्टीकृत: सम्पराय: कषाय: सञ्ज्वलनलोभलक्षणो वेद्यमानो यस्मिन् स तथा, सह रागेण अभिष्वङ्गलक्षणेन य: स सराग:, स एव संयम: सरागस्य वा साधो: संयमो य: स तथा, पश्‍चात् कर्मधारय इत्येक:।

अनंतर सूत्र में ज्ञानियों का कथन किया गया। वे संयमी भी होते हैं। इस सम्बन्ध से संयम सूत्र हैं। यहां संयम का अर्थ है चारित्र। वह चारित्र दो प्रकार का है—सराग संयम और वीतराग संयम। सराग संयम के भी दो भेद हैं—सूक्ष्मकषाय सराग संयम और बादर कषाय सराग संयम। पुन: वह भी प्रथम और अप्रथम समय के भेद से दो प्रकार का है। इस प्रकार सराग संयम के चार प्रकार होते हैं। जो प्रथम समय का सूक्ष्म संपराय है। सूक्ष्म—किट्टीकृत कषाय संज्वलन लोभ रूप जिसमें है वे सूक्ष्म संपराय। आसक्ति लक्षण राग युक्त होने से वे सराग हैं। जो सराग संयम अथवा राग सह साधु हैं वे सराग संयम हैं। यहां पश्‍चात् कर्मधारय है। यह प्रथम विकल्प है।

द्वितीयोऽयमेव अप्रथमसमयविशेषित इति, अयं च द्विविधिोऽपि श्रेणिद्वयापेक्षया पुनर्द्वैविध्यं लभमानोऽपि न विवक्षित इति चतुर्द्धा नोक्त:, तथा बादरा अकिट्टीकृता: सम्पराया: सञ्ज्वलनक्रोधादयो यस्मिन् स तथा, वीतरागसंयमस्तु श्रेणिद्वयाश्रयणाद् द्विविधि:, पुन: प्रथमाप्रथमसमय-भेदेनैकैको द्विविध इति चतुर्द्धा, सामस्त्येन चाष्टधेति।

द्वितीय विकल्प भी इसी प्रकार अप्रथम समय विशेषित है। यह दो प्रकार का होने पर भी दोनों श्रेणियों की अपेक्षा पुनश्‍च द्विविधता प्राप्त करने वाला होने पर भी विवक्षित नहीं है, अत: इसे चार प्रकार से नहीं कहा है। बादर संपराय जिसने कषाय का विभाग विशेष नहीं किया है, जिसमें संज्वलन क्रोध आदि भी विद्यमान हैं वे। वीतराग संयम दोनों श्रेणियों की अपेक्षा दो प्रकार का है। पुनश्‍च प्रथम समय और अप्रथम समय के भेद से इसके चार प्रकार होते है। समग्रतया इनके आठ भेद हैं।

सू. 108-10. अट्ठ...ईसिपब्भारा।

(टी.) संयमिनश्‍च पृथिव्यां भवन्तीति पृथिवीसूत्रत्रयं कण्ठ्यम्, नवरमष्टयोजनिकं क्षेत्रमायाम-विष्कम्भाभ्यामिति गम्यते। ईषत्प्राग्भाराया ईषदिति वा नाम रत्‍नप्रभाद्यपेक्षया ह्रस्वत्वात् तस्या:1, एवं प्राग्भारस्य ह्रस्वत्वादीषत्-प्राग्भारेति वा 2, अत एव तनुरिति वा तन्वीत्यर्थ: 3, अतितनुत्वात्तनुतनुरिति वा 4, सिध्यन्ति तस्यामिति सिद्धिरिति वा 5, सिद्धानामाश्रयत्वात् सिद्धालय इति वा 6, मुच्यन्ते सकलकर्म्मभिस्तस्यामिति मुक्तिरिति वा 7, मुक्तानामाश्रयत्वान्मुक्तालय इति वेति 8।

संयमी पृथ्वी पर होते हैं। अत: तीन पृथ्वीसूत्र हैं जो स्पष्ट हैं। आयाम-विष्कंभ से आठ योजन का क्षेत्र है। ईषत्प्राग्भारा में ईषत् से तात्पर्य है रत्‍नप्रभा आदि पृथ्वियों से छोटी पृथ्वी। अत्यंत पतली (तनु) होने से वह तनु तनु है। वहां जीव सिद्ध होते हैं अत: सिद्धि है। सिद्ध जीवों का आश्रय होने से वह सिद्धाश्रय है। वहां जीव समस्त कर्मों से मुक्त होता है अत: वह मुक्ति है। मुक्त जीवों का आश्रय होने से वह मुक्तालय है।

सू. 111. अट्ठहिं....भवति।

(टी.) सिद्धिश्‍च शुभानुष्ठानेष्वप्रमादितया भवतीति तानि तद्विषयतयाह—अट्ठहीत्यादि कण्ठ्यम्, नवरम् अष्टासु स्थानेषु वस्तुषु सम्यग् घटितव्यम् अप्राप्तेषु योग: कार्य:, यतितव्यं प्राप्तेषु तदिवयोगार्थं यत्‍न: कार्य:, पराक्रमितव्यं शक्तिक्षयेऽपि तत्पालने पराक्रम: उत्साहातिरेको विधेय इति, किं बहुना? एतस्मिन् अष्टस्थानकलक्षणे वक्ष्यमाणेऽर्थे न प्रमादनीयं न प्रमाद: कार्यो भवति, अश्रुतानाम् अनाकर्णितानां धर्म्माणां श्रुतभेदानां सम्यक् श्रवणतायां श्रवणतायै वाऽभ्युत्थातव्यम् अभ्युपगन्तव्यं भवति 1, एवं श्रुतानां श्रोत्रेन्द्रियविषयीकृतानामवग्रहणतायै मनोविषयीकरणाय उपधारणतायै अविच्युति-स्मृति-वासनाविषयीकरणा-येत्यर्थ: 2, विकिंचण त्ति विवेचना निर्जरेत्यर्थ:, तस्यै, अत एवात्मनो विशुद्धि: विशोधना अकलङ्कत्वं तस्यै इति 3, असङ्गृहीतस्य अनाश्रितस्य परिजनस्य शिष्य-वर्गस्येति 4, सेहं ति विभक्तिपरिणामाच्छैक्षकस्य अभिनव-प्रव्रजितस्य आयारगोयरं ति आचार: साधु-समाचारस्तस्य गोचरो विषयो व्रतषट्कादिराचारगोचर:, अथवा आचारश्‍च ज्ञानादिविषय: पञ्चधा गोचरश्‍च भिक्षाचर्येत्याचारगोचरम्, इह विभक्तिपरिणामादाचार-गोचरस्य ग्राहणतायां शिक्षणे शैक्षमाचारगोचारं ग्राहयितुमित्यर्थ: 6, अगिलाए त्ति अग्लान्या अखेदेनेत्यर्थ:, वैयावृत्यं प्रतीति शेष: 7, अधिगरणंसि त्ति विरोधे, तत्र साधर्मिकेषु, निश्रितं राग: उपाश्रितं द्वेष:, अथवा निश्रितम् आहारादिलिप्सा उपाश्रितं शिष्य-कुलाद्यपेक्षा, तद्वर्जितो य: सोऽनिश्रितोपाश्रित:, न पक्षं शास्त्रबाधितं गृह्णातीत्यपक्षग्राही, अत एव मध्यस्थभावं भूत: प्राप्तो य: स तथा, स भवेदिति शेष:, तेन च तथाभूतने कथं नु केन प्रकारेण साधर्म्मिका साधवोऽल्पशब्दा: विगतराटीमहाध्वनय: अल्पझंझा विगततथाविधविप्रकीर्णवचना: अल्पतुमुतुमा: विगत-क्रोधकृतमनोविकारविशेषा भविष्यन्तीति भावयतोपशम-नायाऽधिकरणस्याभ्युत्थातव्यं भवतीति।

सिद्धि शुभ अनुष्ठानों में अप्रमादी होने से होती है अत: उन्हें विषयीकृत करके कहते हैं—अट्ठहिं इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। आठ वस्तुओं में सम्यक् चेष्टा करे। अप्राप्त में प्रयोग करे अर्थात् अप्राप्त की प्राप्ति करे, जो प्राप्त है उसकी सुरक्षा करे। पराक्रम करे—शक्ति क्षय होने पर भी उसके पालन में विशेष उत्साह बनाए रखे। और क्या? इन आठ स्थानों में (इन आठ वस्तुओं के लिए) प्रमाद न करे। अश्रुत—जो अभी तक सुने नहीं है ऐसे श्रुत धर्मों के सम्यक् श्रवण के लिए जागरूक रहे। इसी प्रकार श्रुतधर्मों के श्रोत्रेन्द्रिय विषयगत के मानसिक ग्रहण और उनकी स्थिर स्मृति के लिए सतत जागरूक रहे। विकिंचण अर्थात् पृथक्करण, तपस्या के द्वारा निर्जरा, उससे आत्मा की विशुद्धि (होती है।) विशोधना—दोषमुक्त करने के लिए। असंग्रहीत-अनाश्रित शिष्यों को उपाश्रय देने के लिए जागरूक रहे। शैक्ष—नवदीक्षित के आचार-साधु के आचार महाव्रत आदि और गोचर-विषय पांच महाव्रत व रात्रिभोजन विरमण आदि। आचार गोचर से अथवा ज्ञान आदि पांच आचार तथा गोचर—भिक्षाचर्या आचार गोचर है। विभागपूर्वक आचार गोचर के स्वीकरण में (अथवा) शैक्ष को आचार गोचर का बोध करवाने के लिए। अगिलाए—अग्लान भाव से खेद खिन्न हुए बिना वैयावृत्य (करने में जागरूक रहे) अधिगरणंसि अर्थात् साधर्मिकों में विरोध या कलह होने पर, निश्रित—राग, उपाश्रित—द्वेष अथवा आहार आदि लिप्सा और शिष्य और कुल आदि की अपेक्षा रहित जो है वह अनिश्रितोपाश्रित है। जो शास्त्रबाधित का पक्ष नहीं लेते वे अपक्षग्राही हैं। अत: जो मध्यस्थ भाव को स्वीकार कर यह चिंतन करे कि मेरे साधर्मिक किस प्रकार अल्पशब्द, चिल्लाहट रहित, अल्पझंझा—कलहमुक्त, अल्पतुमंतुम—क्रोध विकार रहित होंगे, ऐसा चिन्तन करते हुए कलह को उपशांत करने के लिए जागरूक रहे।

सू. 112. महासुक्क.....पण्णत्ता।

(टी.) अप्रमादिनां देवलोकोऽपि भवतीति देवलोकप्रतिबद्धाष्टकमाह—महासुक्केत्यादि कण्ठ्यम्।

अप्रमादियों को देवलोक भी होता (प्राप्त होता) है, अत: महासुक्क इत्यादि देवलोक प्रतिबद्ध अष्टक का वर्णन किया है, जो स्पष्ट है।

सू. 113. अरहतो....हुत्था।

(टी.) अनन्तरोक्तविमाननिवासिदेवैरपि वस्तुविचारे न जीयन्ते केचिद्वादिन इति तदष्टकमाह—अरहओ इत्यादि सुगमम्।

अनंतर उक्त विमानवासी देव भी वस्तु और विचार में ही नहीं रहते। उनमें कुछ वादी (वादकुशल) भी होते हैं, अत: वादी अष्टक कहा है—अरहओ इत्यादि। यह सुगम है।

सू. 114. अट्ठसमइए....पडिसाहरति।

(टी.) एतेषां च नेमिनाथस्य विनेयानां मध्ये कश्‍चित् केवली भूत्वा वेदनीयादिकर्म्मस्थितीनामायुष्कस्थित्या समीकरणार्थं केवलिसमुद्घातं कृतवानिति समुद्घातमाह—अट्ठेत्यादि, तत्र समुद्घातं प्रारभमाण: प्रथममेवावर्जी-करणमभ्येति, अन्तर्मौहूर्त्तिकम् उदीरणावलिकायां कर्म्म-प्रक्षेपव्यापाररूपमित्यर्थ:, तत: समुद्घातं गच्छति, तत्र च प्रथमसमये स्वदेहविष्कम्भमूर्ध्वमधश्‍चायतमुभयतोऽपि लोकान्तगामिनं जीवप्रदेशसङ्घातं दण्डमिव दण्डं केवली ज्ञानाभोगत: करोति, द्वितीये तु तमेव दण्डं पूर्वापरदिग्द्वय-प्रसारणात् पार्श्‍वतो लोकान्तगामि कपाटमिव कपाटं करोति, तृतीये तदेव दक्षिणोत्तरदिग्द्वयप्रसारणान्मन्थानं करोति लोकान्तप्रापिणमेवेति, एवं च लोकस्य प्रायो बहु पूरितं भवति, मन्थान्तराण्यपूरितानि भवन्ति अनुश्रेणिगमनाज्जीवप्रदेशानामिति, चतुर्थे तु समये मन्थान्तराण्यपि सकललोकनिष्कुटै: सह पूरयति, ततश्‍च सकलो लोक: पूरितो भवतीति, तदनन्तरमेव पञ्चमे समये यथोक्तप्रतिलोमं मन्थान्तराणि संहरति जीवप्रदेशान् सकर्म्मकान् सङ्कोचयति, षष्ठे मन्थानमुपसंहरति, घनतरसङ्कोचात्, सप्तमे कपाटमुपसंहरति, दण्डात्मनि सङ्कोचात्, अष्टमे दण्डमुपसंहृत्य शरीरस्थ एव भवति, तत्र च—

नेमिनाथ भगवान के शिष्यों में किसी ने केवली होकर वेदनीय आदि तीन कर्मों की स्थिति आयुष्य कर्म की स्थिति से समान करने के लिए केवली समुद्घात किया था, अत: समुद्घात का कथन करते हैं—अट्ठ इत्यादि। समुद्घात प्रारंभ करते हुए, पहले ही अन्तमुहूर्त कालिक उदयावलिका में कर्मों को प्रक्षिप्त करने रूप आकर्षण को प्राप्त होते हैं। उसके पश्‍चात् समुद्घात करते हैं। प्रथम समय में केवली के आत्मप्रदेश लोक के अन्त तक ऊर्ध्व और अधो दिशा की तरफ फैल जाते हैं। उनका विष्कंभ स्वदेह प्रमाण होता है। लम्बाई में वे लोकान्त तक फैले हुए जीव प्रदेशों का संघात दण्ड की भांति होता है। अर्थात् प्रथम समय में केवली दंड करते हैं। दूसरे समय में उसी दंड को पूर्व और पश्‍चिम दोनों दिशाओं में फैलाते हुए पार्श्‍वत: लोकान्त तक कपाट की भांति कपाट करते हैं। तृतीय समय में उन्हीं आत्म प्रदेशों को उत्तर और दक्षिण दोनों दिशाओं में फैलाने से मंथान करते हैं। इसमें आत्मप्रदेश लोकान्त तक फैल जाते हैं। इसमें लोक का बहु भाग पूरित होता है। जीव प्रदेशों का अनुश्रेणी में गमन होने से मंथान्तर भी अपूरित रहते हैं। चतुर्थ समय में समस्त लोक के निष्कुट के साथ मंथान्तर भी पूरित हो जाते हैं। इसमें आत्मा संपूर्ण लोक व्यापी बन जाती है। उसके पश्‍चात् पांचवें समय में यथोक्त क्रम से विलोमत: मंथान्तर का संहरण हो जाता है। अर्थात् ये लोकव्यापी आत्म प्रदेश पुनश्‍च मंथान, कपाट और दंडाकार होकर सकर्मक आत्म प्रदेशों का संकोच करते हैं। छट्ठे समय में मंथान का संहरण करते हैं। क्योंकि इसमें संकोचन सघनतर होता है। सातवें समय में कपाट का संहरण करते हैं। जीव प्रदेश दंड रूप हो जाते हैं। आठवें समय में दंड का संहरण कर आत्म प्रदेश शरीरस्थ हो जाते हैं। कहा भी है—

औदारिकप्रयोक्ता प्रथमाष्टसमययोरसाविष्ट:।

मिश्रौदारिकयोक्ता सप्तम-षष्ठ-द्वितीयेषु।।

कार्मणशरीरयोगी चतुर्थके पञ्चमे तृतीये च।

समयत्रये च तस्मिन् भवत्यनाहारको नियमाद्।।

(प्रशम. 276,277)

इन आठ समयों में प्रथम और आठवें समय में औदारिकयोग, द्वितीय, षष्टम एवं सप्तम समय में औदारिक मिश्रयोग होता है। तीसरे, चौथे एवं पांचवें समय में कार्मण योग होता है। इन तीन समयों में जीव नियमत: अनाहारक होता है।

वाङ्मनसोस्त्वप्रयोक्तैव, प्रयोजनाभावादिति, अतोऽभिहितमष्टौ समया: यस्मिन् सोऽष्टसमय:, स एवऽष्टसामयिक: केवलिन: समुद्घात: केवलिसमुद्घातो न शेष इति।

इसमें वचनयोग एवं मन योग का प्रयोजन न होने से उसका प्रयोग नहीं होता है। जिसमें आठ समय लगते हैं वह अष्ट समय है, वही अष्ट सामयिक है। केवलियों का समुद्घात केवली समुद्घात है। वह अन्य के नहीं होता है।

सू. 115-119. समणस्स....जेट्ठा।

(टी.) अनन्तरं केवलिनां समुद्घातवक्तव्यतोक्ता, अथाकेवलिनां गुणवतां देवत्वं भवतीति देवाधिकारवत् समणस्सेत्यादि सूत्रपञ्चकं सुगमम्, नवरम् अनुत्तरेषु विजयादिविमानेषूपपातो येषामस्ति तेऽनुत्तरोपपाति-कास्तेषां साधूनामिति गम्यते, तथा गति: देवगतिलक्षणा कल्याणा येषाम्, एवं स्थितिरपि, तथा आगमिष्यद् भद्रं निर्वाणलक्षणं येषां ते तथा, तेषाम्।

अनंतर सूत्र में केवली समुद्घात की वक्तव्यता कही गई। अब गुणयुक्त जो अकेवली हैं, वे देवत्व को प्राप्त करते हैं, अत: देवाधिकार की तरह 'समणस्स' इत्यादि सूत्रपंचक सुगम है। जिनका विजय, वैजयंत आदि अनुत्तर विमानों में उपपात है, वे अनुत्तरोपपातिक हैं, वे साधु ही होते हैं। जिनकी गति देवगति लक्षणा कल्याण गति है, वे कल्याण गतिवाले हैं। उनकी स्थिति भी कल्याण स्थिति है। तथा भविष्य भी भद्र—निर्वाण लक्षण जिनका है, उन अनुत्तरोपपातिक (देवों का वर्णन है)।

चैत्यवृक्षा मणिपीठिकानामुपरिवर्त्तिन: सर्वरत्‍नमया उपरिच्छत्र-ध्वजादिभिरलङ्कृता: सुधर्म्मादिसभानामग्रतो ये श्रूयन्ते त एत इति सम्भाव्यते, ये तु—

चैत्यवृक्ष—मणिपीठिका के उपरवर्ती सर्वरत्‍नमय, ऊपर में छत्र-ध्वजा आदि से अलंकृत, सुधर्मा सभा आदि के सामने जो सुने जाते (बताए गए) हैं, वे ये ही होने चाहिए। जैसे—बृहत्संग्रह में कहा है—

चिंधाइं कलंबझए सुलस वडे तह य होइ खट्टंगे।

असोय चंपए या नागे तह तुंबरु चेव।।

(बृहत्सं. 61)

इन चैत्यवृक्षों के चिह्न इस प्रकार हैं—कदम्ब, सुलस, वटवृक्ष, खट्वांग, अशोकवृक्ष, चम्पक, नागवृक्ष और तुम्बरु1 ये क्रमश: पिशाच आदि व्यंतर देवों के चिह्न हैं।

ते चिह्नभूता एतेभ्योऽन्य एवेति, कलंबो इत्यादि श्‍लोकद्वयं कण्ठ्यम्, नवरं भुयगाणं ति महोरगाणामिति। चारं चरति त्ति चारं करोति, चरतीत्यर्थ:। पमद्दं ति प्रमर्द्द: चन्द्रेण स्पृश्यमानता, तल्लक्षणं योगं योजयन्त्यात्म-नश्‍चन्द्रेण सार्द्धं कदाचित्, न तु तमेव सदैवेति, उक्तं च—

ये चिह्नीभूत वृक्ष उनसे अन्य ही हैं। कलंब इत्यादि दोनों गाथाएं स्पष्ट हैं। भुयगाण का अर्थ है—सातवें महोरग नामक व्यंतर देव। चार करते हैं अर्थात् गति करते हैं। प्रमर्द का अर्थ है चंद्र के साथ स्पर्श करते हुए। ये आठ नक्षत्र चंद्र के साथ कदाचित योग करते हैं, सदैव नहीं करते। कहा भी है—

पुणव्वसु-रोहिणि-चित्ता मह-जेट्ठ-ऽणुराह-कित्ति-विसाहा चंदस्स उभयजोग ( )।

पुनर्वसु, रोहिणी, चित्रा, मघा, ज्येष्ठा, अनुराधा, कृतिका और विशाखा ये उभययोगी नक्षत्र हैं।

यानि च दक्षिणोत्तरयोगीनि तानि प्रमर्द्दयोगीन्यपि कदाचिद्भवन्ति, यतो लोकश्रीटीकाकृतोक्तम्—

जो नक्षत्र दक्षिण और उत्तर दोनों ओर से योग करते हैं वे कदाचित् प्रमर्दयोगी भी होते हैै। क्योंकि लोकश्री के टीकाकार ने कहा है—

एतानि नक्षत्राण्युभययोगीनि चन्द्रस्य दक्षिणेनोत्तरेण च युज्यन्ते कथञ्चिच्चन्द्रेण भेदमप्युपयान्ति। ( ) एतत्फलं चेदम्—एतेषामुत्तरगा: ग्रहा: सुभिक्षाय चन्द्रमा नितराम् ( ) इति।

ये नक्षत्र उभययोगी हैं। चंद्र के दक्षिण और उत्तर दोनों ओर से योग करते हैं। कभी चंद्रमा इनके बीच से निकल जाता है। इनका फल इस प्रकार है—इनके उत्तर में गमन करने वाले ग्रह सर्वदा सुभिक्ष के लिए होते हैं।

सू. 120-128. जंबुद्दीवस्स....पण्णत्ता।

(टी.) देवनिवासाधिकाराद्देवनिवासभूतजम्बूद्वीपादि-द्वारसूत्रद्वयम्, देवाधिकाराद्देवत्वभाविकर्म्मविशेषसूत्रत्रयम्, कर्माधिकारात्तन्निबन्धनकुलकोटिसूत्रम्, त्रीन्द्रियादि-वैचित्र्यहेतुकर्म्मपुद्गलसूत्राणि च सुगमानि, नवरं जाती-त्यादि जातौ त्रीन्द्रियजातौ कुलकोटीनां योनिप्रमुखाणां योनिद्वारिकाणां यानि शतसहस्राणि तानि तथेति।।

देव निवास अधिकार से देव निवासभूत जंबूद्वीप आदि के द्वार के दो सूत्र हैं। देवाधिकार से देवत्व योग्य कर्म विशेष के तीन सूत्र हैं। कर्माधिकार से उसके निबंधन के कुलकोटी सूत्र हैं। त्रीन्द्रिय आदि के हेतु विभिन्न कर्म पुद्गलों के सूत्र हैं। ये सूत्र सुगम हैं। जाति आदि—त्रीन्द्रिय जाति में योनिप्रमुख में आठ लाख कुलकोटियां हैं।

इति श्रीमदभयदेवसूरिविरचिते स्थानाख्य-तृतीयाङ्गविवरणे अष्टस्थानकाख्यमष्टममध्ययनं समाप्तमिति।। श्‍लोका: 720।

श्रीमद् अभयदेवसूरिविरचित स्थानांग विवरण में अष्टम स्थान नामक अष्टम अध्ययन समाप्त।। श्‍लोक संख्या 720।।

♦

नौवां स्थान

3

नौवां स्थान

सू. 1. णवहिं....चरित्तपडिणीयं।

(टी.) व्याख्यातमष्टममध्ययनमधुना नवममारभ्यते, अस्य च पूर्वेण सह सम्बन्ध: सङ्ख्याक्रमकृत एवैक:, सम्बन्धान्तरं तु पूर्वस्मिन् जीवादिधर्म्मा उक्ता: इहापि त एवेत्येवंसम्बन्धस्यास्यादिसूत्रम्—नवहिं ठाणेहिं समणे इत्यादि, अस्य च पूर्वसूत्रेण सहायमभिसम्बन्ध:—पूर्वसूत्रे पुद्गला वर्णितास्तद्विशेषोदयाच्च कश्‍चिच्छ्रमणभावमुप-गतोऽपि धर्माचार्यादीनां प्रत्यनीकतां करोति, तं च विसम्भोगिकं कुर्वन्नपर: सुश्रमणो नाज्ञामतिक्रामती-तीहाभिधीयत इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या, सा च सम्बन्धत एवोक्तेति

आठवें अध्याय की व्याख्या की गई। अब नौवां अध्ययन प्रारंभ करते हैं। इसका पूर्व अध्ययन के साथ संख्याक्रम से संबंध है ही। दूसरा संबंध यह है कि पूर्व अध्ययन में जीव आदि धर्मों की व्याख्या की गई। यहां भी उन्हीं की विवेचना की जा रही है। अत: उस संबंध से इसका यह आदि सूत्र—'णवहिं ठाणेहिं समणे' इत्यादि है। इसका पूर्व अध्ययन के अंतिम सूत्र (अर्थात् अनंतर सूत्र) से यह अभिसंबंध है। पूर्वसूत्र में पुद्गलों का वर्णन किया गया। उनके विशेष (कर्मों) के उदय से कोई श्रमण भाव को प्राप्त होते हुए भी धर्माचार्य आदि से प्रत्यनीकता करता है। उस प्रत्यनीक श्रमण को विसांभोगिक करते हुए दूसरा सुश्रमण आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, यह यहां कहा जा रहा है। इससे संबद्ध यह व्याख्या है, वह संबंधत: ही कही गई है।

सू. 2. णव....महापरिण्णा।

(टी.) स्वयं ब्रह्मचर्यव्यवस्थित एवं चैवं करोतीति तदभिधायकाध्ययनानि दर्शयन्नाह—नव बंभचेरत्यादि, ब्रह्म कुशलानुष्ठानं तच्च तच्चर्यं चासेव्यमिति ब्रह्मचर्यं संयम इत्यर्थ:, तत्प्रतिपादकान्यध्ययनान्याचारप्रथमश्रुतस्कन्ध-प्रतिबद्धानि ब्रह्मचर्याणि, तत्र शस्त्रं द्रव्य-भावभेदादनेकविधम्, तस्य जीवशंसनहेतो: परिज्ञा ज्ञानपूर्वकं प्रत्याख्यानं यत्रोच्यते सा शस्त्रपरिज्ञा 1, लोकविजओ त्ति भावलोकस्य राग-द्वेषलक्षणस्य विजयो निराकरणं यत्राभिधीयते स लोकविजय: 2, सीओसणिज्जं ति शीता: अनुकूला: परीषहा उष्णा: प्रतिकूलास्तानाश्रित्य यत् कृतं तच्छीतोष्णीयम् 3, सम्मत्तं ति सम्यक्त्वमविचलं विधेयम्, न तापसादीनां कष्टतप:सेविनामष्ट-गुणैश्‍वर्यमुद्वीक्ष्य दृष्टिमोह: कार्य इति प्रतिपादनपरं सम्यक्त्वम् 4, आवंतीति आद्यपदेन, नामान्तरेण तु लोकसार: तच्चाज्ञानाद्यसारत्यागेन लोकसाररत्‍नत्रयोद्युक्तेन भाव्यमित्येवमर्थं लोकसार: 5, धूयं ति धूतं सङ्गानां त्यजनं तत्प्रतिपादकं धूतमिति 6, विमोहो त्ति मोहसमुत्थेषु परीषहोपसर्गेषु प्रादुर्भूतेषु विमोहो भवेत् तान् सम्यक् सहेतेति यत्राभिधीयते स विमोह: 7, महावीरासेवितस्योपधानस्य तपस: प्रतिपादकं श्रुतं ग्रन्थ उपधानश्रुतमिति 8, महती परिज्ञा अन्तक्रियालक्षणा सम्यग् विधेयेति प्रतिपादनपरं महापरिज्ञेति 9।

जो श्रमण स्वयं ब्रह्मचर्य (आचार) स्थित है, वह ही ऐसा करता है। अत: उस ब्रह्मचर्य के अभिधायक अध्ययनों को दर्शित करते हुए कहा है—'नव बंभचेर' इत्यादि। ब्रह्म का अर्थ है—कुशल अनुष्ठान और वह चर्यं अर्थात् सेवनीय है। यह ब्रह्मचर्य संयम है। उसके प्रतिपादक अध्ययन आचारांग के प्रथम श्रुतस्कंध के अन्तर्गत ब्रह्मचर्य अध्ययन है—

1. शस्त्रपरिज्ञा—द्रव्य और भाव के भेद से शस्त्र के अनेक प्रकार हैं। उसका जीव हिंसा के हेतु परिज्ञा—ज्ञान-पूर्वक प्रत्याख्यान जहां कहा जाता है, वह शस्त्र परिज्ञा है।

2. लोकविजय—भावलोक—जो राग-द्वेष लक्षण है उसका विजय—निराकरण जिसमें कहा है—वह लोक विजय है।

3. शीतोष्णीय—शीत अर्थात् अनुकूल परीषह, उष्ण अर्थात् प्रतिकूल परीषह। उनकी अपेक्षा से जो किया गया है वह शीतोष्णीय अध्ययन है।

4. सम्यक्त्व—सम्यक्त्व अविचल होना चाहिए, न कि जो कष्टपूर्ण तप करके तापस आदि आठ गुणों वाले ऐश्‍वर्य को प्राप्त करते हैं उनके ऐश्‍वर्य या सिद्धियों को देखकर दृष्टि मोह नहीं करना चाहिए—इसका प्रतिपादक सम्यक्त्व अध्ययन है।

5. आवंती—यह नाम आद्य पद से है। नामांतर से इसे लोकसार कहते हैं। वह अज्ञान आदि असार के त्याग से और इसमें उक्त लोक के सार रत्‍नत्रय से भावनीय है—यह लोकसार है।

6. धूत—आसक्ति (संग) त्याग धूत है, उसका प्रतिपादक धूत है।

7. विमोह—मोह उत्पन्न होने पर, परीषहों-उपसर्गों का प्रादुर्भाव होने पर विमोह होता है। अत: उन्हें सम्यक् रूप से सहन करे, ऐसा जहां कहा गया है वह विमोह अध्ययन है।

8. उपधानश्रुत—भगवान महावीर द्वारा आसेवित उपधान—तप का प्रतिपादक श्रुत ग्रंथ उपधानश्रुत है।

9. महापरिज्ञा—अन्तक्रियालक्षणवाली महापरिज्ञा सम्यक्तया करनी चाहिए। इसका प्रतिपादन करनेवाला अध्ययन महापरिज्ञा है।

सू. 3,4. णव....भवति।

(टी.) ब्रह्मचर्यशब्देन मैथुनविरतिप्यभिधीयत इति ब्रह्मचर्यगुप्ती: प्रतिपादयन्नाह—नवेत्यादि, ब्रह्मचर्यस्य मैथुनव्रतस्य गुप्तयो रक्षाप्रकारा: ब्रह्मचर्यगुप्तय:, विविक्तानि स्त्री-पशु-पण्डकेभ्य: पृथग्वर्त्तीनि शयनासनानि संस्तारक-पीठकादीनि उपलक्षणतया स्थानादीनि च सेविता तेषां सेवको भवति ब्रह्मचारी, अन्यथा तद्बाधासम्भवात्, एतदेव सुखार्थं व्यतिरेकेणाह—नो स्त्रीसंसक्तानि नो देवी-नारी-तिरश्‍चीभि: समाकीर्णानि सेविता भवतीति सम्बध्यते, एवं पशुभि: गवादिभि:, तत्संसक्तौ हि तत्कृतविकारदर्शनात् मनोविकार: सम्भाव्यत इति, पण्डका: नपुंसकानि, तत्संसक्तौ स्त्रीसमानो दोष: प्रतीत एवेत्येकम् 1,

ब्रह्मचर्य शब्द से मैथुन विरति भी कही जाती हैं, अत: ब्रह्मचर्य गुप्तियों को प्रतिपादित करते हुए कहा है—नव इत्यादि। ब्रह्मचर्य—मैथुन व्रत की गुप्तियां—रक्षा के प्रकार ब्रह्मचर्य गुप्तियां हैं—

1. विविक्त शयनासन—ब्रह्मचारी विविक्त—स्त्री, पशु और नपुंसक से विविक्त शयन, आसन, संस्तारक-पीठिका आदि का सेवन करता है। पृथक्‍वर्ती का सेवन न करने से (संयुक्त शयनासन होने पर) ब्रह्मचर्य में बाधा उत्पन्न होती है। इसे ही सुखाधिगम के लिए व्यतिरेक से कहते है—1. नो स्त्री संसक्तानि अर्थात् देवी, नारी और तिर्यंचों से समाकीर्ण स्थान आदि का सेवन नहीं करता है। इसी प्रकार पशुओं—गाय आदि से संसक्त स्थान आदि का आसेवन नहीं करता है क्योंकि उनसे संसक्ति में गाय आदि पशुओं द्वारा कृत विकार को देखने से मनोविकार हो सकता है। पण्डक—नपुंसक, इनका संसर्ग होने पर स्त्री के समान ही दोष होता है। यह प्रथम विकल्प है।

नो स्त्रीणां केवलानामिति गम्यते कथां धर्मदेशनादि-लक्षणवाक्यप्रतिबन्धरूपां यदि वा कर्णाटी सुरतोपचार-कुशला लाटी विदग्धप्रिया ( ) इत्यादिकां प्रागुक्तां वा जात्यादिचतूरूपां कथयिता तत्कथको भवति। ब्रह्मचारीति, द्वितीयम् 2,

2. नो स्त्रीणां—यहां स्त्री कथा का तात्पर्य है वह केवल स्त्रियों के मध्य कथा नहीं करता। कथा अर्थात् धर्मदेशना आदि रूपा। प्राक्कथित अथवा जाति आदि चार रूपों वाली स्त्रीकथा 1 को नहीं कहता है। ब्रह्मचारी के लिए यह दूसरा विकल्प है।

नो इत्थिगणाइं तीह सूत्रं दृश्यते केवलं नो इत्थिठाणाइं ति सम्भाव्यते उत्तराध्ययनेषु तथाऽधीतत्वात् प्रक्रमानुसारित्वाच्चास्येतीदमेव व्याख्याते, नो स्त्रीणां तिष्ठन्ति येषु तानि स्थानानि निषद्या: स्त्रीस्थानानि तानि सेविता भवति ब्रह्मचारी, कोऽर्थ:? स्त्रीभि: सहैकासने नोपविशेद्, उत्थितास्वपि हि तासु मुहूर्त्तं नोपविशेदिति, दृश्यमानपाठाभ्युपगमे त्वेवं व्याख्या—नो स्त्रीगणानां पर्युपासको भवेदिति 3,

3. नो इत्थिगणाइं—यहां (मूल प्रति में) 'इत्थिगणाइं' पाठ मिलता है किन्तु यहां नो इत्थि ठाणाइं पाठ होना चाहिए क्योंकि उत्तराध्ययन के (ब्रह्मचर्य समाधिस्थान नामक सोलहवें अध्ययन में) यह पाठ ऐसे ही प्राप्त होता है। उसके अनुसार यहां भी इसकी इसी रूप में व्याख्या की जा रही है। नो स्त्रीणां—स्त्रियां जिस स्थान में बैठती-रहती हैं उस स्थान में निषद्या न करता हुआ अर्थात् ब्रह्मचारी स्त्रियों के स्थानों का सेवन नहीं करता। इसका क्या तात्पर्य है? ब्रह्मचारी स्त्रियों के साथ एक आसन पर न बैठे। जिस स्थान से स्त्री उठकर चली भी गई हो, मुहूर्तभर वहां न बैठे। दृश्यमान पाठ को स्वीकार करने पर इसका यह अर्थ होता है—वह स्त्री समूह का पर्युपासक नहीं होता है।

नो स्त्रीणामिन्द्रियाणि नयन नासिकादीनि मनो हरन्ति दृष्टमात्राण्याक्षिपन्तीति मनोहराणि, तथा मनो रमयन्ति दर्शनानन्तरमनुचिन्त्यमानान्याह्लादयन्तीति मनोरमानि। आलोक्यालोक्य निर्ध्याता दर्शनानन्तरमतिशयेन चिन्तयिता यथाऽहो सलवणत्वं लोचनयो: ॠजुत्वं नाशावंशस्येत्यादि भवति ब्रह्मचारीति 4,

4. नो स्त्रीणामिन्द्रियाणि—वह स्त्रियों की मनोहर नयन, नासिका आदि को नहीं देखता है। मन को हरनेवाली, देखने मात्र से जो मन का हरण करती है वे मनोहर है तथा मनोरम—देखने के अनंतर उसका अनुचिंतन करने पर जो आह्लाद देती हैं। वे मनोरम हैं उन्हें देख-देखकर अवधानपूर्वक चिन्तन करता हुआ, जैसे अहा! क्या आंखों का सौंदर्य है? क्या सीधी नासिका है इत्यादि चिन्तन नहीं करता है, वह ब्रह्मचारी है।

नो प्रणीतरसभोगी नो गलत्स्‍नेहबिन्दुभोक्ता भवति 5

5. नो प्रणीतरसभोगी—वह प्रणीतरस—जिसमें धृत आदि रस झरता हो ऐसा भोजन नहीं करता।

नो पान-भोजनस्य रूक्षस्याप्यतिमात्रम्—

6. नो पान-भोजन—सामान्य अथवा रूक्ष आहार का भी अतिमात्रा में आहार नहीं करता।

अद्धमसणस्स सव्वंजणस्स कुज्जा दवस्स दो भाए।

वाउपवियारणट्ठा छब्भायं ऊणयं कुज्जा।।

(पिण्डनि. 650)

वह पूरे उदर के छह विभाग करे। उसमें आधा अर्थात् तीन भाग शाक सहित अशन के लिए हो। द्रव पदार्थ (पानी सहित) के लिए दो भाग करे। छट्ठा भाग वायु के विचरण हेतु खाली रखे।

इत्येवंविधप्रमाणातिक्रमेणाऽऽहारक: अभ्यवहर्त्ता सदा सर्वदा भवति, खाद्यस्वाद्ययोरुत्सर्गतो यतीनाम-योग्यत्वात् पान-भोजनयोर्ग्रहणमिति 6, नो पूर्वरतं नो गृहस्थावस्थायां स्त्रीसम्भोगानुभवनं तथा पूर्वक्रीडितं तथैव द्यूतादिरमणलक्षणं स्मर्त्ता चिन्तयिता भवति 7, नो शब्दानुपातीति शब्दं मन्मनभाषितादिकमभिष्वङ्ग-हेमुमनुपतति अनुसरतीत्येवंशील: शब्दानुपाती, एवं रूपानुपाती, श्‍लोकं ख्यातिमनुपततीति श्‍लोकानुपातीति पदत्रयेणाप्येकमेव स्थानकमिति 8, नो सातसौख्य-प्रतिबद्ध इति सातात् पुण्यप्रकृते: सकाशाद्यत् सौख्यं सुखं गन्ध-रस-स्पर्शलक्षणं विषयसम्पाद्यं तत्र प्रतिबद्ध: तत्परो ब्रह्मचारी, सातग्रहणादुपशमसौख्यप्रतिबद्धतायां न निषेध:, वापीति समुच्चये, भवतीति 9। उक्तविपरीता: अगुप्तयोऽप्येवमेवेति।

वह सदा इस प्रकार के प्रमाण से अतिरिक्त आहार नहीं करता। यहां चार प्रकार के आहार में दो का ही ग्रहण किया गया है। क्योंकि मुनियों के लिए खादिम और स्वादिम उत्सर्गत: अयोग्य है। अत: भोजन और पानी दो का ही ग्रहण किया है।

7. नो पूर्वरत—वह गृहस्थावस्था में आसेवित स्त्री संभोग आदि तथा पूर्वक्रीडित—द्युत आदि खेलों का स्मरण नहीं करता है।

8. नो शब्दानुपाती—वह दंपति आदि द्वारा बोले जानेवाले आसक्तिजनक शब्दों का अनुसरण नहीं करता अर्थात् शब्दानुपाती नहीं होता। इसी प्रकार रूपानुपाती नहीं होता। जो श्‍लोक—ख्याति में आसक्त होता है वह श्‍लोकानुपाती है। वह कीर्ति का भी अनुपाती नहीं होता। इन तीनों का एक ही स्थान में समावेश किया गया है।

9. नो सात सौख्य प्रतिबद्ध—साता से—पुण्यप्रकृति से जो विषय संपाद्य—गंध, रस, स्पर्श रूप जो सुख है उसमें प्रतिबद्ध नहीं होता, वह ब्रह्मचारी है। यहां सात शब्द का ग्रहण करने से उपशम जनित सुख की प्रतिबद्धता का निषेध नहीं है। उक्त स्थानों से विपरीत अगुप्तियां भी इसी प्रकार हैं।

सू. 5. अभिणंदणाओ....समुप्पण्णे।

(टी.) उक्तरूपं नवगुप्तिसनाथं च ब्रह्मचर्यं जिनैरभिहितमिति जिनविशेषौ प्रकृताध्ययनावतार-द्वारेणाह—अभिणंदणेत्यादि कण्ठ्यम्।

उक्त स्वरूपवाली नव गुप्तियों से गुप्त ब्रह्मचर्य का जिन भगवान के द्वारा वर्णन किया गया। अत: जिन विशेष का विवेचन करने के लिए यहां कहा है—'अभिणंदण' इत्यादि। यह स्पष्ट है।

सू. 6. णव.....मोक्खो।

(टी.) अभिनन्दन-सुमतिजिनाभ्यां च सद्भूता: पदार्था: प्ररूपितास्ते च नवेति तान् दर्शयन्नाह—नव सब्भावेत्यादि, सद्भावेन परमार्थेनाऽनुपचारेणेत्यर्थ: पदार्था वस्तूनि सद्भावपदार्था:, तद्यथा—जीवा: सुख-दु:ख-ज्ञानोपयोगलक्षणा:, अजीवास्तद्विपरीता:, पुण्यं शुभप्रकृति कर्म, पापं तद्विपरीतं कर्मैव, आश्रूयते गृह्यते कर्मानेनेत्याश्रव: शुभाशुभकर्मादानहेतुरिति भाव:, संवर:, आश्रवनिरोधो गुप्त्यादिभि:, निर्ज्जरा विपाकात् तपसा वा कर्म्मणां देशत: क्षपणा, बन्ध: आश्रवैरात्तस्य कर्म्मण आत्मना संयोग: मोक्ष: कृत्स्‍नकर्मक्षयादात्मन: स्वात्मन्यवस्थानमिति।

अभिनंदन एवं सुमतिप्रभु ने सद्भूत पदार्थों की प्ररूपणा की। वे सद्भाव पदार्थ नौ हैं, इसे दर्शित करते हुए कहा है—'नव सब्भाव' इत्यादि। सद्भाव से—परमार्थ से अथवा अनुपचार से। पदार्थ अर्थात् वस्तु सद्भाव पदार्थ। जैसे—जीव—सुख, दु:ख, ज्ञान उपयोग लक्षण पदार्थ जीव है। अजीव उससे विपरीत है। पुण्य—शुभ प्रकृतिरूप कर्म पुण्य है। पाप—उससे विपरीत कर्म पाप है। आश्रव—जिससे कर्म ग्रहण किए जाते हैं, वह आश्रव है, वह शुभ-अशुभ कर्मों के आगमन का हेतु है। संवर—गुप्ति आदि से आश्रव का निरोध संवर है। निर्जरा—विपाक अथवा तपश्‍चर्या से कर्मों का देशत: क्षपण निर्जरा है। बंध—आश्रवों से आकृष्ट कर्मों का आत्मा से संयोग बंध है। मोक्ष—संपूर्ण कर्मों का क्षय होने से आत्मा की स्वयं में अवस्थिति मोक्ष है।

ननु जीवाजीवव्यतिरिक्ता: पुण्यादयो न सन्ति, तथाऽयुज्यमानत्वात्, तथाहि—पुण्य-पापे कर्म्मणी, बन्धोऽपि तदात्मक एव, कर्म्म च पुद्गलपरिणाम:, पुद्गलाश्‍चाजीवा इति, आश्रवस्तु मिथ्यादर्शनादिरूप: परिणामो जीवस्य, स चात्मानं पुद्गलांश्‍च विरहय्य कोऽन्य:?, संवरोऽप्याश्रवनिरोधलक्षणो देश-सर्व्वभेद आत्मन: परिणामो निवृत्तिरूप:, निर्जरा तु कर्म्मपरिशाटो जीव: कर्म्मणां यत् पार्थक्यमापादयति स्वशक्त्या, मोक्षोऽप्यात्मा समस्तकर्म्मविरहित इति। तस्माज्जीवाजीवौ सद्भावपदार्थाविति वक्तव्यम्, अत एवोक्तमिहैव जदत्थिं च णं लोए तं सव्वं दुप्पडोयारं, तं जहा—जीव च्चेय अजीव च्चेय (सू. 49), अत्रोच्यते, सत्यमेतत् किन्तु यावेव जीवाजीवपदार्थौ सामान्येनोक्तौ तावेवेह विशेषतो नवधोक्तौ, सामान्य-विशेषात्मकत्वाद्वस्तुन: तथेह मोक्षमार्गे शिष्य: प्रवर्त्तनीयो न सङ्ग्रहाभिधानमात्रमेव कर्त्तव्यम्, स च यदैवमाख्यायते यदुताश्रवो बन्धो बन्धद्वारायाते च पुण्य-पापे मुख्यानि तत्त्वानि संसारकारणानि, संवर-निर्जरे च मोक्षस्य, तदा संसारकारणत्यागेनेतरत्र प्रवर्त्तते नान्यथेत्यत: षट्कोपन्यास: मुख्यसाध्यख्यापनार्थं च मोक्षस्येति।

प्रश्‍न—जीव और अजीव से अतिरिक्त पुण्य आदि नहीं होते क्योंकि वे उस रूप में उपयोग में नहीं आते। जैसे—पुण्य-पाप कर्म हैं। बंध भी उसी प्रकार है। और कर्म पुद्गलों का परिणाम है। पुद्गल अजीव है। तथा आश्रव मिथ्यादर्शन आदि रूप जीव का ही परिणाम है। वह आत्मा और पुद्गल से रहित अन्य क्या है? संवर भी आश्रव निरोध लक्षण है। वह भी देश और सर्व भेद से निवृत्तिरूप आत्म परिणाम है। निर्जरा कर्मों का परिशाटन है। अपनी शक्ति से जो जीव की कर्म से पृथक्ता होती है वह निर्जरा है। मोक्ष भी समस्त कर्म विरहित आत्मा है। अत: जीव और अजीव (ये दो ही) सद्भाव पदार्थ हैं, ऐसा कहना चाहिए। इसी आगम में इसलिए कहा है कि संसार में जो भी पदार्थ हैं, वे द्विपदावतार1 हैं, यथा—जीव और अजीव। समाधान—यह कथन सत्य है। दूसरे स्थान में जिन पदार्थों (जीव और अजीव) को सामान्य से बताया गया है उन्हीं को यहां विशेषत: नौ प्रकार का कहा है। क्योंकि वस्तुएं (निसर्गत:) सामान्य-विशेषात्मक है। यहां शिष्य को मोक्षमार्ग में प्रवर्तित करने के लिए विस्तार से व्याख्या की है। क्योंकि शिष्य को मोक्षमार्ग में प्रवर्तित करना चाहिए न कि संग्रह नय से ही कथन मात्र करना चाहिए और वह इस प्रकार व्याख्यायित किया जाता है कि आश्रव, बंध और बंध-द्वार से आयात पुण्य और पाप—ये तत्त्व संसार के मुख्य कारण हैं। संवर और निर्जरा मोक्ष का हेतु है। संसार के हेतुओं का त्याग करने से ही यहां मोक्षमार्ग में प्रवृत्ति हो सकती है, अन्यथा नहीं। अत: मोक्ष को मुख्य साध्य बताने के लिए ही उन छह तत्त्वों (आश्रव, बंध, पुण्य, पाप, संवर और निर्जरा) का उपन्यास किया है।

सू. 7-13. णवविहा....इंदियत्थविकोवणयाए।

(टी.) अत्र च पदार्थनवके प्रथमो जीवपदार्थो-ऽतस्तद्भेद-गत्यागत्यवगाहना-संसार-निर्वर्त्तन-रोगोत्पत्ति-कारणप्रतिपादनाय नवविहेत्यादिसूत्र पञ्चदशकमाह, सुगमं चेदम्, नवरम् अवगाहन्ते यस्यां सा अवगाहना शरीरमिति, वत्तिंसु व त्ति संसरणं निर्वर्त्तितवन्त: अनुभूतवन्त:, एवमन्यदपि, आचासणयाए त्ति अत्यन्तं सततमासनम् उपवेशनं यस्य सोऽत्यासनस्तद्भावस्तत्ता, तया, अर्शोविकारादयो हि रोगा एतया उत्पद्यन्त इति, अथवा अतिमात्रमशनमत्यशनं तदेवाऽत्यशनता, दीर्घत्वं च प्राकृतत्वात्, तया, सा चाजीर्णकारणत्वात् रोगोत्पत्तये इति। अहियासणयाए त्ति अहितम् अननुकूलं टोलपाषाणाद्यासनं यस्य स तथा, शेषं तथैव, तया, अहिताशनतया वा, अथवा साजीर्णे भुज्यते यत्तु तदध्यसनमुच्यते ( ) इति वचनात् अध्यसनम् अजीर्णे भोजनम्, तदेव तत्ता, तयेति, भोजनप्रतिकूलता प्रकृत्यनुचितभोजनता, तया, इन्द्रियार्थानां शब्दादिविषयाणां विकोपनं विपाक: इन्द्रियार्थविकोपनं कामविकार इत्यर्थ:, ततो हि स्त्र्यादिष्व-भिलाषादुन्मादादिरोगोत्पत्ति:, यत उक्तम्—

इन नौ पदार्थों में प्रथम जीव पदार्थ है। अत: उसके सर्वत्र भेद-गति, आगति, अवगाहन-संसार, निर्वर्त्तन, रोगोत्पत्ति के कारणों का प्रतिपादन करने के लिए 'नवविहा' इत्यादि पंद्रह सूत्र कहे हैं। ये सुगम हैं। जिसमें अवगाहन किया जाता है, वह अवगाहना—शरीर है। वत्तिंसु वा का अर्थ है संसरण—परिवर्तन किया है, अनुभव किया है। इसी प्रकार अन्य भी है। अच्चासणयाए का अर्थ है—अत्यंत—सतत आसन—बैठे रहना, जो सतत बैठा रहता है वह अत्यासनता है। इससे अर्श, विकार आदि रोग उत्पन्न होते हैं। अथवा अति मात्रा में अशन, अत्यशन है। वही अत्याशनता है। यहां दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। अति भोजन अजीर्ण का कारण होने से रोगोत्पत्ति होती है। अहियासणयाए अर्थात् अहितकर आसन है जिसका, उसके रोगोत्पत्ति होती है। टेढ़े-मेढ़े पाषाण आदि पर बैठने से, अथवा अहिताशनता से अजीर्ण होने पर भी जो भोजन करता है वह अध्यसन कहलाता है। उसमें भी रोग उत्पन्न होते हैं। भोजनप्रतिकूलता—प्रकृति के विपरीत भोजन से, शब्द आदि विषयों के विपाक से, इन्द्रियार्थविकोपन का अर्थ है काम विकार। इससे स्त्री आदि में अभिलाषा से उन्माद आदि रोग होते हैं। क्योंकि कहा भी है—

आदावभिलाष: स्याच्चिन्ता तदनन्तरं तत: स्मरणम्।

तदनु गुणानां कीर्त्तन मुद्वेगोऽथ प्रलापश्‍च।।

उन्मादस्तदनु ततो व्याधि र्जडता तत स्ततो मरणम्।

(रुद्रटकाव्यालं. 14।4,5)

पहले (स्त्री आदि की) अभिलाषा होती है। फिर चिन्ता होती है। तदनंतर उसकी स्मृति, उसके पश्‍चात गुणों का कीर्तन, फिर उद्वेग होता है। उद्वेग के कारण व्यक्ति प्रलाप करता है, जिससे उन्माद पैदा होता है। उससे व्याधि, फिर जड़ता और अन्त में मृत्यु होती है।

विषयाप्राप्तौ रोगोत्पत्तिरत्यासक्तावपि राजयक्ष्मादि-रोगोत्पत्ति: स्यादिति।

विषयों की प्राप्ति न होने पर भी रोगोत्पत्ति होती है तथा अत्यंत आसक्ति से भी राजयक्ष्मा आदि रोग होते हैं।

सू. 14. णवविधे....केवलदंसणावरणे।

(टी.) शारीररोगोत्पत्तिकारणान्युक्तानि, अथान्तर-रोगकारणभूतकर्मविशेषभेदाभिधानायाह—नवेत्यादि, सामान्य-विशेषात्मके वस्तुनि सामान्यग्रहणात्मको बोधो दर्शनम्, तस्यावरणस्वभावं कर्म दर्शनावरणम्, तत् नवविधम्, तत्र निद्रापञ्चकं तावत् द्रा कुत्सायां गतौ (पा.धा. 1054), नियतं द्राति कुत्सितत्वमविस्पष्टत्वं गच्छति चैतन्यमनयेति निद्रा सुखप्रबोधा स्वापावस्था नखच्छोटिकामात्रेणापि यत्र प्रबोधो भवति, तद्विपाकवेद्या कर्म्मप्रकृतिरपि निद्रेति कार्येण व्यपदिश्यते, तथा निद्रातिशायिनी निद्रा निद्रानिद्रा शाकपार्थिवादित्वात् मध्यपदलोपी समास:, सा पुनर्दु:खप्रबोधा स्वापावस्था, तस्यां ह्यर्त्थमस्फुटतरीभूतचैतन्यत्वाद्दु:खेन।

शारीरिक रोगोत्पत्ति के कारण बताए गए। इसके बाद अब अन्तर रोगों के कारणभूत कर्मविशेष के भेदों का कथन करने के लिए कहा है—नव इत्यादि। वस्तु सामान्य विशेषात्मक है। उसमें सामान्यग्राही बोध दर्शन है। उसके आवरण स्वभाववाला कर्म दर्शनावरण है। वह नौ प्रकार का है। निद्रापंचक—1. द्रा धातु कुत्सा और गति अर्थ में है। जिससे चैतन्य नियमत: कुत्सा को प्राप्त हो, अस्पष्ट हो वह निद्रा है। निद्रा—वह शयनावस्था जो सुखप्रबोधा हो, जिसमें चुटकी बजते ही व्यक्ति जग जाता है। उस निद्रा की विपाक वेद्यकर्म प्रकृति भी कार्य से निद्रा कही जाती है। निद्रानिद्रा—अतिशयन रूप वह निद्रा निद्रानिद्रा कही जाती है। 'शाकपार्थिवादि' से यहां मध्यमपदलोपी समास है। वह दु:खप्रबोधा शयनावस्था है। उसमें चैतन्य अत्यंत अस्फुटतर होने से जागरण कठिनाई से होता है।

बहुभि-र्घोलनादिभि: प्रबोधो भवत्यत: सुखप्रबोधनिद्रापेक्षया अस्या अतिशायिनीत्वम्, तद्विपाकवेद्या कर्म्मप्रकृतिरपि कार्यद्वारेण निद्रानिद्रेत्युच्यते, उपविष्ट ऊर्ध्वस्थितो वा प्रचलत्यस्यां स्वापावस्थायामिति प्रचला, सा ह्युपविष्टस्योर्ध्वस्थितस्य वा घूर्णमानस्य स्वप्तुर्भवति, तथाविधविपाकवेद्या कर्म्मप्रकृतिरपि प्रचलेति, तथैव प्रचलातिशायिनी प्रचला प्रचलाप्रचला, सा हि चङ्क्रमणादि कुर्वत: स्वप्तुर्भवत्यत: स्थानस्थित-स्वप्तृभवां प्रचलामपेक्ष्यातिशायिनी तद्विपाका कर्म्मप्रकृतिरपि प्रचलाप्रचला, स्त्याना बहुत्वेन सङ्घातमापन्ना गृद्धि: अभिकाङ्क्षा जाग्रदवस्थाध्यवसितार्थ-साधनविषया यस्यां स्वापावस्थायां सा स्त्यानगृद्धि:, तस्यां हि सत्यां जाग्रदवस्थाध्यवसितमर्थमुत्थाय साधयति।

उसमें बहुत हिलाने से जागृति होती है। क्योंकि सुखप्रबोधा निद्रा की अपेक्षा यह गहन सुप्तावस्था है। उस विपाक वेद्या प्रकृति को भी कार्य से निद्रानिद्रा कहा जाता है। प्रचला—बैठे हुए अथवा खड़े-खड़े जो निद्रावस्था में चला जाता है, वह प्रचला है। वह बैठे अथवा खड़े हुए या घूमते हुए नींद लेता है। तथाविध विपाकवेद्या कर्म प्रकृति भी प्रचला कहलाती है। इसी प्रकार अतिशय निद्रा का अनुभव करवानेवाली प्रचला प्रचलाप्रचला है। उसमें चंक्रमण आदि करते हुए भी सोने लगता है, अत: बैठे-बैठे सोनेवाले से अधिक होने से तद्विपाकी कर्मप्रकृति प्रचला-प्रचला है। स्त्याना—अत्यंत प्रगाढ़ संकल्प जो जागृत अवस्था में अभीप्सित कार्यसिद्धि हेतु किया गया है, उसे सुप्तावस्था में ही उठकर पूर्ण करता है।

स्त्याना वा पिण्डीभूता ॠद्धि: आत्मशक्ति-रूपाऽस्यामिति स्त्यानर्द्धिरित्यप्युच्यते, तद्भावे हि स्वप्‍नु: केशवार्द्धबलसदृशी शक्तिर्भवति, अथवा स्त्याना जडीभूता चैतन्यर्द्धिरस्यामिति स्त्यानर्द्धिरिति, तादृश-विपाकवेद्या कर्म्मप्रकृतिरपि स्त्यानर्द्धि: स्त्यानगृद्धिरिति वा, तदेवं निद्रापञ्चकं दर्शनावरण-क्षयोपशमाल्लब्धात्म-लाभानां दर्शनलब्धीनामावारकमुक्तमधुना यद्दर्शन-लब्धीनां मूलत एव लाभमावृणोति तदिदं दर्शनावरण-चतुष्कमुच्यते, चक्षुषा दर्शनं सामान्यग्राही बोधश्‍चक्षु-र्दर्शनम्, तस्यावरणं चक्षुर्दर्शनावरणम्, अचक्षुषा चक्षुर्वर्जेन्द्रियचतुष्टयेन मनसा वा यद्दर्शनं तदचक्षुर्दर्शनम्, तस्यावरणमचक्षुर्दर्शनावरणम्, अवधिना रूपिमर्यादया अवधिरेव वा करणनिरपेक्षो बोधरूपो दर्शनं सामान्यार्थ-ग्रहणमवधिदर्शनम्, तस्यावरणमवधिदर्शनावरणम्, तथा केवलम् उक्तस्वरूपं तच्च तद्दर्शनं च तस्यावरणं केवलदर्शनावरणमित्युक्तं नवविधं दर्शनावरणम्।

स्त्याना का अर्थ है पिण्डीभूत ॠद्धि—आत्मशक्ति जिसमें हैं वह स्त्यानर्द्धि कही जाती है। इस निद्रा में सुप्त व्यक्ति में अर्धचक्री केशव जितना बल होता है। अथवा जिसमें चैतन्य की ॠद्धि जड़ीभूत हो जाती है, वह स्त्यानर्द्धि है। इस प्रकार की विपाकवेदनीय कर्म प्रकृति को भी स्त्यानर्द्धि अथवा स्त्यानगृद्धि कहा है। यह निद्रापंचक दर्शनावरण के क्षयोपशम से प्राप्त आत्मलाभों—दर्शनलब्धियों का आवारक कहा है। अब जिस दर्शनलब्धि का मूलत: ही लाभ प्राप्त होता है, उस चक्षुदर्शनावरण चतुष्क को कहते हैं। चक्षुदर्शन—चक्षु से होनेवाला सामान्यग्राही बोध चक्षुदर्शन है। उसका आवरण चक्षुदर्शनावरण है। अचक्षुदर्शन—चक्षु के सिवाय अन्य इन्द्रियों तथा मन से जो सामान्यग्रहण होता है वह अचक्षुदर्शन है। अवधिदर्शन—मर्यादा से रूपी द्रव्यों का इन्द्रिय निरपेक्ष सामान्यार्थ ग्रहण रूप दर्शन अवधिदर्शन है। उसका आवरण अवधिदर्शनावरण है। केवलदर्शन—सर्वद्रव्य पदार्थों का सामान्यग्राही बोध, उसका आवरण केवलदर्शनावरण है। इस प्रकार यह नवविध दर्शनावरण है।

सू. 15-20. अभिई....सचक्केहिं।।

(टी.) जीवानां कर्म्मण: सकाशान्नक्षत्रादिदेवत्वं तिर्यक्त्वं मानुषत्वं च भवतीति नक्षत्रादिवक्त-व्यता-प्रतिबद्धं सूत्रवृन्दम्—अभीत्यादि हम्मीहंति सचक्केहिं इत्येतदन्तमाह, सुगमं च। नवरं साइरेग त्ति सातिरेकान्नव मुहूर्त्तान् यावच्चतुर्विंशत्या मुहूर्त्तस्य द्विषष्टिभागै: षट्षष्ट्या च द्विषष्टिभागस्य सप्तषष्टिभागानामिति, उत्तरेण जोगं ति उत्तरस्यां दिशि स्थितानि दक्षिणाशास्थितचन्द्रेण सह योगमनुभवन्तीति भाव:। बहुसमरमणिज्जाउ त्ति अत्यन्त-समो बहुसमोऽत एव रमणीयो रम्यस्तस्माद्भूमिभागात् न पर्वतापेक्षया नापि श्‍वभ्रापेक्षयेति भाव:, अबाधाए त्ति अन्तरे 'कृत्वे' ति वाक्यशेष:, अवरिल्ले त्ति उपरितनम्, तारारूपं तारकजातीयं चारं भ्रमणं चरति आचरति। नवजोयणिय त्ति नवयोजनायामा एव प्रविशन्ति।

कर्म के संयोग से जीव के नक्षत्र आदि देवत्व, तिर्यक्त्व और मनुष्यत्व होता है। अत: नक्षत्र आदि वक्तव्यता से प्रतिबद्ध सूत्र समुच्चय है। 'अभिई से सचक्केहिं' तक के सूत्र कहते हैं, वे सुगम हैं। सातिरेक अर्थात् नव मुहूर्त्त से चौबीस मुहूर्त के बासठवें भाग 24/62 और 66 62/67 भाग उत्तर दिशा में स्थित होते हुए है। वे दक्षिण दिशा में स्थित चंद्र के साथ योग करते हैं। अत्यंत सम एवं रमणीय उस भूमि भाग से, न ही पर्वत और न ही बादल होने से बहुसमरमणीय भूमि भाग यह भावार्थ है। अबाधा अर्थात् अन्तर करके, अवरिल्ले—ऊपर—ऊंचाई पर, तारा (शनैश्‍चर) भ्रमण करता है। नौ योजन के ही (मत्स्य) प्रवेश करते है।

लवणसमुद्रे यद्यपि पञ्चशतयोजनायामा मत्स्या भवन्ति तथापि नदीमुखेषु जगतीरन्ध्रौचित्येनैतावतामेव प्रवेश इति, लोकानुभावो वाऽयमिति, पयावईत्यर्द्धं श्‍लोकस्योत्तरं तु गाथापश्‍चार्द्धमिति, सङ्क्षेपायाऽति-दिशन्नाह—एतो त्ति इत: सूत्रादारब्धं जहा समाए त्ति समवाये चतुर्थाङ्गे यथा तथा निरवशेषं ज्ञेयम्, तच्चार्थत इदम्—नव वासुदेव-बलदेवानां (पितर:) मातर: तेषामेव नामानि पूर्वभवनामानि धर्माचार्या निदानभूमयो निदानकारणानि प्रतिशत्रवो गतयश्‍चेति, किमन्तमेत-दित्याह—जाव एक्का इत्यादि गाथापश्‍चार्द्धम्, पूर्वार्द्धं त्विदमस्या:—अट्ठंतकडा रामा एगो पुण बंभलोयकप्पम्मि (समवायाङ्गे सू. 158 गा. 140) त्ति। सिज्झिस्सइ आगमिस्से णं ति आगमिष्यति काले सेत्स्यति, णमिति वाक्यालङ्कारे तृतीया वेयमिति।

यद्यपि लवणसमुद्र में पांच सौ योजन के मत्स्य हैं किन्तु नदियों के मुहानों पर जंबूद्वीप की जगती का द्वार नौ योजन का होने से नौ योजन के मत्स्य ही प्रवेश कर सकते हैं अथवा वह लोकानुभाव—क्षेत्रगत प्रभाव है। अर्ध श्‍लोक की उत्तरवर्ती गाथा का पश्‍चादर्ध। संक्षेप के लिए अतिदेश से कहते हैं—यहां से (इस सूत्र से) आगे जैसा समवायांग चतुर्थ आगम में है, वैसा निरवशेष जानना चाहिए। वह अर्थत: इस प्रकार है—नव वासुदेव-बलदेव के नौ पिता और माता होंगे। उनके ही नाम, पूर्वभव के नाम, धर्माचार्य, निदानभूमि, निदान कारण, प्रतिशत्रु तथा गति यथा समवायांग अवसेय हैं। वे अन्तक्रिया कब करेंगे? एक गर्भावास कर सिद्ध होंगे इत्यादि गाथा पश्‍चादर्ध है। पूर्वार्ध इस प्रकार है—बलदेव राम आगामी उत्सर्पिणी में सिद्ध होंगे। वृत्तिकार के अनुसार नवम बलदेव1 बलराम पांचवें देवलोक में देव हुए, णं वाक्यालंकार में है अथवा तृतीया विभक्ति के अर्थ में (आगमिस्सेणं) है।

तथा जंबूदीवेत्यादावागाम्युत्सर्प्पिणीसूत्रे एवं जहा समाए इत्याद्यतिदेशवचनमेवमेव भावनीयं यावत् प्रतिवासुदेवसूत्रं महाभीमसेन: सुग्रीवश्‍चापश्‍चिम: इत्येतदन्तम्। तथा एते गाहा, एते अनन्तरोदिता नव प्रतिशत्रव: कित्तीपुरिसाणं ति कीर्त्तिप्रधाना: पुरुषा: कीर्त्तिपुरुषास्तेषाम्, चक्कजोहि त्ति चक्रेण योद्धुं शीलं येषां ते चक्रयोधिन:, हम्मीहंति त्ति हनिष्यन्ते स्वचक्रैरिति।

तथा 'जंबूदीवे' इत्यादि आगामी उत्सर्पिणी सूत्र में 'एवं जहा समाए' यह अतिदेशवचन ही जानना चाहिए। प्रतिवासुदेव सूत्र महाभीमसेन से सुग्रीव तक के हैं। यहां 'एते' गाथा है। अनंतर उक्त नौ प्रतिवासुदेव कीर्तिप्रधान पुरुष वासुदेव के प्रतिद्वन्द्वी होते हैं। वे सब चक्रयोधी होते हैं क्योंकि चक्र के द्वारा युद्ध करते हैं। वे अपने ही चक्र से मारे जाते हैं।

सू. 21,22. एगमेगे.....चक्कवट्टीणं।।

(टी.) इह महापुरुषाधिकारे महापुरुषाणां चक्रवर्त्तिनां सम्बन्धि निधिप्रकरणमाह—एगमेगे इत्यादि सुगमम्, नवरं—

महापुरुष अधिकार में महापुरुष चक्रवर्त्तियों से सम्बद्ध निधि प्रकरण कहते हैं—'एगमेगे' इत्यादि सुगम है। महानिधियां नौ हैं—

नेसप्पे पंडुए पिंगले य सव्वरयणे य महापउमे।

काले य महाकाले माणवण महानिही संखे 9।।

1. नैसर्प 2. पांडुक 3. पिंगल 4. सर्वरत्‍न 5. महापद्म 6. काल 7. महाकाल 8. माणवक 9. शंख।

नेसप्पम्मि गाहा, इह निधान-तन्नायकदेवयोरभेद-विवक्षया नैसर्प्पो देव:, तस्मिन् सति, तत इत्यर्थ:, निवेशा: स्थापनानि अभिनवग्रामादीनामिति, अथवा चक्रवर्तिराज्योपयोगीनि द्रव्याणि सर्वाण्यपि नवसु निधिष्ववतरन्ति, नवनिधानतया व्यवह्रियन्त इत्यर्थ:, तत्र ग्रामादीनामभिनवानां पुरातनानां च ये सन्निवेशा निवेशनानि ते नैसर्प्पनिधौ वर्त्तन्ते, नैसर्प्पनिधितया व्यवह्रियन्त इति भाव:, तत्र ग्रामो जनपदप्राय-लोकाधिष्ठित:, आकरो यत्र सन्निवेशे लवणाद्युत्पद्यते, न करो यत्रास्ति तद् नकरम्, पत्तनं देशीस्थानम्, द्रोणमुखं जलपथ-स्थलपथयुक्तम्, मडम्बम् अविद्यमान-प्रत्यासन्नवसिमम्, स्कन्धावार: कटकनिवेश:, गृहं भवनमिति 1।

नैसर्प आदि गाथा। 1. नैसर्प महानिधि—यह निधान के नायक नैसर्प देव से अभेद की विवक्षा से नैसर्प कही जाती है। नैसर्पनिधि होने पर निवेश-रचना होती है। अभिनव ग्राम आदि की रचना होती है अथवा चक्रवर्ती के राज्योपयोगी समस्त वस्तुएं नौ निधियों के होने पर प्राप्त होती है। अत: ये नव निधान रूप से व्यवहृत होती हैं—नये-पुराने ग्रामों के जो सन्निवेशों की रचना होती है, वह नैसर्प निधि से होती है। इसका तात्पर्य है कि ग्राम आदि का निर्माण करनेवाली नैसर्प निधि है। ग्राम—प्राय: लोकाधिष्ठित जनपद, आकर—वह सन्निवेश जहां लवण आदि उत्पन्न होते हैं। नकर—जिसमें कर (टैक्स) नहीं लगता वह नकर है। द्रोणमुख—जहां जल और स्थल दोनों मार्ग हो। मडम्ब—वह गांव विशेष, जिसके चारों ओर वसती (दूसरा गांव) न हो। स्कन्धावार—सेनालय, गृह—भवन।

गणित गाहा, गणितस्य दीनारादि-पूगफलादि-लक्षणस्य, चकारस्य व्यवहित: सम्बन्ध: स च दर्शयिष्यते, तथा बीजानां तन्निबन्धनभूतानाम्, तथा मानं सेतिकादि, तद्विषयं यत्तदपि मानमेव धान्यादि मेयामिति भाव:, तथोन्मानं तुला-कर्षादि, तद्विषयं यत्तदप्युन्मानं खण्ड-गुडादि धरिममित्यर्थ:, ततो द्वन्द्वसमाहार: कार्य:, ततस्तस्य च, किमित्याह—यत् प्रमाणम्, चकारो व्यवहितसम्बन्ध एव, तथैव दर्शयिष्यते, तत् पाण्डुके भणितमिति लिङ्गपरिणामेन सम्बन्ध:, तथा धान्यस्य व्रीह्यादेर्बीजानां च तद्विशेषाणामुत्पत्तिश्‍च या सा पाण्डुके पाण्डुकनिधिविषया, तद्व्यापारोऽयमिति भाव:, भणिता उक्ता जिनादिभिरिति 2।

2. पांडुकनिधि—गणित गाथा—दीनार आदि सिक्कों-सुपारी आदि के गणित का (यहां चकार का व्यवहित सम्बन्ध है, उसे प्रदर्शित करते हैं।) तथा बीजों के मान—इस विषय में जो है वह मान ही है अर्थात् धान्य आदि मेय है। उन्मान—तुला, कर्ष आदि, इस विषयक जो प्रमाण है वह उन्मान है, इसका अर्थ है—चीनी-गुड़ आदि धरिमं पदार्थ। मान और उन्मान में यहां द्वन्द्व समास से समाहार करना चाहिए। कैसे? इस प्रश्‍न के समाधान में कहा गया—जो प्रमाण है। यहां भी च गुप्त सम्बन्ध का द्योतक है। पाण्डुक निधि में ब्रीही आदि धान्य के बीजों एवं उत्पत्ति का ज्ञान होता है। अर्थात् पाण्डुक निधि विषयक जो ज्ञान व्यापार (या कार्य) है, यह भाव है। ऐसा तीर्थंकरों द्वारा कहा गया है।

सव्वा गाहा कण्ठ्या 3। रयण गाहा, अक्षरघटनैवम्, रत्‍नान्येकेन्द्रियाणि चक्रादीनि सप्त पञ्चेन्द्रियाणि सेनापत्यादीनि सप्त उत्पद्यन्ते भवन्ति यानि चक्रवर्त्तिनस्तानि सर्वाणि सर्वरत्‍ने सर्व्वरत्‍ननामनि निधौ द्रष्टव्यानीति 4। वत्थाणं गाहा, वस्त्राणां आससां योत्पत्ति: सामान्यतो या च विशेषतो निष्पत्ति: सिद्धि: सर्वभक्तीनां सर्ववस्त्रप्रकाराणां सर्वा वा भक्तय: प्रकारा येषां तानि तथा तेषाम्, किंभूतानां वस्त्राणामित्याह—रङ्गाणां रङ्गवतां रक्तानामित्यर्थ:, धौतानां शुद्धस्वरूपाणाम्, सर्वैवैषा महापद्मे महापद्मनिधिविषया 5।

3. सव्वा गाथा—स्पष्ट है।

4. रयण गाथा—इसकी व्याख्या इस प्रकार है—इन रत्‍नों में चक्र आदि सात रत्‍न एकेन्द्रिय हैं। सेनापति आदि सात पंचेन्द्रिय रत्‍न हैं। चक्रवर्ती के सभी रत्‍नों की उत्पत्ति का वर्णन जिस निधि में है वह सर्वरत्‍ननिधि है।

5. वत्थाण गाथा—वस्त्रों की सामान्यत: अथवा विशेषत: जो उत्पत्ति या निष्पत्ति है अथवा सभी प्रकार के वस्त्रों का—रंगे हुए या श्‍वेत वस्त्रों की उत्पत्ति व निष्पत्ति का ज्ञान महापद्मनिधि का विषय है।

काले गाहा, काले कालनामनि निधौ कालज्ञानं कालस्य शुभाशुभरूपस्य ज्ञानं वर्त्तते, ततो ज्ञायत इत्यर्थ:, किम्भूतमित्याह—भाविवस्तुविषयं भव्यं पुरातन-वस्तुविषयं पुराणम्, चशब्दाद् वर्त्तमानवस्तुविषयं वर्त्तमानम्, तीसु वासेसु त्ति अनागतवर्षत्रयविषय-मतीतवर्षत्रयविषयं चेति, तथा शिल्पशतं कालनिधौ वर्त्तते, शिल्पशतं च घट 1 लोह 2 चित्र 3 वस्त्र 4 नापित 5 शिल्पानां प्रत्येकं विंशतिभेदत्वादिति, तथा कर्माणि च कृषि-वाणिज्यादीनि कालनिधाविति प्रक्रम:, एतानि च त्रीणि कालज्ञान-शिल्प-कर्म्माणि प्रजाया: लोकस्य हितकराणि निर्वाहाभ्युदयहेतुत्वेनेति 6।

6. काले गाथा—काल नामक निधि में शुभ-अशुभ रूप काल का ज्ञान होता है, अर्थात् काल निधि से जाना जाता है। कालज्ञान किस रूप में होता है, इसे कहते हैं—भव्य—होनेवाली वस्तु के संदर्भ में, पुराणम्—पुरातन वस्तुओं से सम्बन्धी ज्ञान और च शब्द से वर्तमान वस्तु विषयक वर्तमान कालज्ञान। तीसु वासेसु—अर्थात् अनागत के तीन वर्ष व अतीत के तीन वर्ष का ज्ञान तथा सौ प्रकार के शिल्प का ज्ञान कालनिधि से होता है। सौ प्रकार के शिल्प इस प्रकार हैं—1. घट 2. लोह 3. चित्र 4. वस्त्र 5. नापित। इन पांचों के बीस-बीस भेद होने से सौ प्रकार का शिल्प होता है। कृषि-वाणिज्य आदि कर्मों का ज्ञान कालनिधि से होता है। इस प्रकार तीनों काल का ज्ञान तथा प्रजा के लिए हितकर (निर्वाह और अभ्युदयकारक) शिल्प, कर्म आदि का ज्ञान इस महानिधि से होता है।

लोह गाहा, लोहस्य चोत्पत्तिर्महाकाले निधौ भवति वर्त्तते, तथा आकराणां च लोहादिसत्कानामुत्पत्तिराकरी-करणलक्षणा, एवं रूप्यादीनामुत्पत्ति: सम्बन्धनीया, केवलं मणय: चन्द्रकान्तादय:, मुक्ता मुक्ताफलानि, शिला: स्फटिकादिका:, प्रवालानि विद्रुमाणीति 7।

7. लोह गाथा—लोह की उत्पत्ति का ज्ञान महाकाल निधि से होता है। लोह आदि पदार्थों की उत्पत्ति तथा आकर एवं इसी प्रकार सोना, चांदी आदि धातुओं के आकर संबंधनीय हैं। मणियों का अर्थ है चंद्रकांत आदि मणि, मुक्ता, स्फटिक आदि शिला, विद्रुम आदि का ज्ञान भी होता है।।

जो गाहा, योधानां शूरपुरुषाणां योत्पत्तिरावरणानां सन्नाहानां प्रहरणानां खड्गादीनां सा युद्धनीतिश्‍च व्यूहरचनादिलक्षणा माणवके निधौ निधिनायके वा भवति, तत: प्रवर्त्तत इति भाव:, दण्डेनोपलक्षिता नीतिर्दण्डनीतिश्‍च सामादिश्‍चतुर्विधा, अत एवोक्तमावश्यके—सेसा उ दंडनीई माणवगनिहीउ होइ भरहस्स (आव. नि 169) त्ति 8।

8. जो गाथा—योधा—शूरपुरुषों की उत्पत्ति, कवच, खड्ग आदि शस्त्र तथा व्यूह रचना आदि लक्षणोंवाली युद्धनीति का ज्ञान माणवकनिधि अथवा निधिनायक में होता है अर्थात् उससे प्रवर्तित होता है। दंड से उपलक्षित नीति दंडनीति है। यह साम आदि चार प्रकार की है। इसलिए कहा है—महाराज भरत की शेष दंडनीतियां माणवकनिधि में हैं।

नट्ट गाहा, नाट्यं नृत्यम्, तद्विधि: तत्करणप्रकार:, नाटकं चरितानुसारि नाटकलक्षणोपेतं तद्विधिश्‍च, इह पदद्वये द्वन्द्व:, तथा काव्यस्य चतुर्विधस्य धर्मा-ऽर्थकाम-मोक्षलक्षणपुरुषार्थप्रतिबद्धग्रन्थस्य 1 अथवा संस्कृत-प्राकृता-ऽपभ्रंश-सङ्कीर्णभाषानिबद्धस्य 2 अथवा सम-विषमा-ऽर्द्धसमवृत्तबद्धतया गद्यतया चेति 3 अथवा गद्य-पद्य-गेय-वर्णपदभेदबद्धस्येति उत्पत्ति: प्रभव: शङ्खे महानिधौ भवति, तथा तूर्याङ्गाणां च मृदङ्गादीनां सर्वेषामिति 9।

9. नट्ट गाथा—नाट्य विधि, नृत्य करने के प्रकार। नाटक के प्रकार—चरित्र के अनुसार नाटक और लक्षणानुरूप उसकी विधि। यहां दोनों पदों में द्वन्द्व समास है। चार प्रकार के काव्य—1. धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष लक्षण पुरुषार्थ के प्रतिपादक ग्रंथ। अथवा 2. संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश और मिश्रित भाषा में निबद्ध ग्रंथ। अथवा 3. सम, विषम, अर्द्धसम या वृत्त में निबद्ध और गद्य में निबद्ध। 4. गद्य, पद्य, गेय और वर्णपद भेद में निबद्ध का ज्ञान शंख महानिधि में होता है। इसी प्रकार मृदंग आदि सभी प्रकार के वाद्यों का ज्ञान भी उसी से होता है।

चक्क गाहा, चक्रेष्वष्टासु प्रतिष्ठानं प्रतिष्ठा अवस्थानं येषां ते तथा, अष्टौ योजनान्युत्सेध: उच्छ्रयो येषां ते तथा, नव च योजनानीति गम्यते विष्कम्भे विस्तरे, निधय इति शेष:, द्वादश योजनानि दीर्घा:, मञ्जूषा: प्रतीता:, तत्संस्थिता: तत्संस्थाना:, जाह्नव्या गङ्गाया मुखे भवन्तीति।

चक्क गाथा—ये महानिधियां आठ-आठ चक्रों पर अवस्थित होती हैं। वे आठ योजन ऊंचे, नौ योजन चौड़े, बारह योजन लम्बे मंजूषा के संस्थानवाले होते हैं। वे गंगा महानदी के मुहाने पर अवस्थित हैं।

वेरुलिय गाहा, वैडूर्यमणिमयानि कपाटानि येषां ते तथा, मयशब्दस्य वृत्त्या उक्तार्थतेति, कनकमया: सौवर्णा:, विविधरत्‍नप्रतिपूर्णा: प्रतीतम्।

वैरुलिय गाथा—उनके कपाट वैडूर्य रत्‍नमय होते हैं। 'मय' शब्द की उक्तार्थता वृत्ति से है। वे कपाट विविध रत्‍नों से प्रतिपूर्ण स्वर्णमय होते हैं।

शशि-सूर-चक्राकाराणि लक्षणानि चिह्नानि येषां ते तथा, अनुसमा: अनुरूपा अविषमा:, जुग त्ति यूप: तदाकारा वृत्तत्वाद्दीर्घत्वाच्च बाहवो द्वारशाखा वदनेषु मुखेषु येषां ते तथा, तत: पदत्रयस्य कर्मधारये शशिसूरचक्र-लक्षणानुसमयुगबाहुवदना इति, च: समुच्चये।

उसमें चंद्र, सूर्य और चक्र के चिह्न होते हैं। वे अनुसम अर्थात् अविषम होते हैं। जुग—यूप—उसके आकार की गोल और दीर्घ, बाहव—द्वारशाखाएं, वदनेषु—दरवाजे के मुख-भाग में अर्थात् उन महानिधियों के दरवाजे के मुख भाग में खंभे के समान वृत्त और लम्बी द्वारशाखाएं होती हैं। यहां तीनों-पदों में कर्मधारय समास है। च समुच्चय के अर्थ में है।

पलि गाहा, निहिसरिनाम त्ति निधिभि: सदृक् सदृक्षं नाम येषां ते तथा, येषां देवानां ते निधय: आवासा: आश्रया:, किम्भूता:? अक्रेया अक्रयणीया:, सर्वदैव तत्सम्बन्धि-त्वात्, आधिपत्यं च स्वामिता च तेषु येषां देवानामिति प्रक्रम:, एते ते गाहा कण्ठ्या।

पलि गाथा—निधिसदृग् नाम—निधियों के सदृश नाम जिनके हैं वे देव। उन-उन देवों की ये निधियां आवास—आश्रय हैं। ये निधियां अक्रयणीय हैं क्योंकि सदैव उन देवों से सम्बद्ध रहती है। उन निधियों पर उन देवों का आधिपत्य है। एते ते—गाथा स्पष्ट है।

सू. 23. णव.....मंसं।

(टी.) अनन्तरं चित्तविकृति-विगतिहेतवो निधय उक्ता:, अधुना तथाविधा एवं विकृती: प्रतिपादयन्नाह—नव विगतीओ इत्यादि गतार्थम्। तथाप्युच्यते किञ्चित्—विगतीओ त्ति विकृतयो विकारकारित्वात्, पक्‍वान्नं तु कदाचिदविकृतिरपि तेनैत नव, अन्यथा तु दशापि भवन्तीति, तथाहि—

अनंतर सूत्र में चित्तविकृति और विगति की हेतु निधियों का वर्णन किया गया। अब उसी प्रकार की विकृतियों का प्रतिपादन करते हुए कहा है—'नव विगतीओ' इत्यादि। ये गतार्थ हैं। तथापि यहां इस सम्बन्ध में कुछ कहते हैं—विगतीओ अर्थात् विकृतियां, जो विकार पैदा करती हैं। अवगाहिम (पक्‍वान्न) कदाचित् अविकृति भी होता है, अत: विकृतियां नौ हैं। अन्यथा विकृतियां दस भी होती हैं। जैसे—एक्केण1

एक्केण चेव तवओ पूरिज्जइ पूयएण जो ताओ।

बीतिओ वि स पुण कप्पइ निव्विगइय लेवडो नवरं।।

(पञ्च. 377)

द्वितीयोऽपि विकृतिर्न भवतीति भाव:। तत्र क्षीरं पञ्चधा अजैडका-गोमहिष्युष्ट्रीभेदात्, दधि-नवनीत-घृतानि चतुर्द्धैवोष्ट्रीणां तदभावात्, तैलं चतुर्द्धा तिला-ऽतसी-कुसुम्भ-सर्षपभेदात्, गुडो द्विधा द्रव-पिण्डभेदात्, मधु त्रिधा माक्षिक-कौत्तिक-भ्रामरभेदात्, मद्यं द्विधा काष्ठ-पिष्टभेदात्, मांसं त्रिधा जल-स्थला-ऽऽकाशचरभेदादिति।

दूसरी बार (तला जाए तो) भी विकृति नहीं होती, यह भाव है। दूध के पांच प्रकार हैं—बकरी का दूध, भेड़ का दूध, गाय-भैंस व ऊंटनी का दूध। दही, नवनीत और घृत के चार ही प्रकार हैं क्योंकि ऊंटनी के दूध से दही आदि नहीं होते। तैल के चार प्रकार हैं—तिल, अलसी, कुसुम (सूर्यमुखी आदि) और सरसों इन चारों का तैल। गुड़ द्रव और पिंड के भेद से दो प्रकार का है। मधु (शहद) के तीन प्रकार हैं—माक्षिक, पौतिक (कौत्तिक) और भ्रामर। मद्य दो प्रकार का है—काष्ठ और पिष्ट। मांस के तीन प्रकार हैं—जलचर, स्थलचर और नभचर।

सू. 24. णव-सोत....पाऊ।

(टी.) विकृतयश्‍चोपचयहेतव: शरीरस्येति तस्यैव स्वरूपमाह—नवेत्यादि, नवभि: श्रोतोभि: छिद्रै: परिश्रवति मलं क्षरतीति नवश्रोत:परिश्रवा बोन्दी शरीरमौदारिक-मेवैवंविधम्, द्वे श्रोत्रे कर्णौ नेत्रे नयने घ्राणे नासिके मुखम् आस्यं पोसए त्ति उपस्था पायु: अपानमिति।

विकृतियां शरीर के उपचय की हेतु हैं। अत: उसी के स्वरूप को कहते हैं—नव इत्यादि। नौ स्रोत (छिद्रों) से मल झरता है। अत: औदारिक शरीर में नौ स्रोत झरते हैं, ऐसा कहा है। दो कान, दो नयन, दो नासिका, मुख, उपस्थ और अपान।

सू. 25. णवविधे....णमोक्कारपुण्णे।

(टी.) एवंविधेनापि शरीरेण पुण्यमुपादीयत इति पुण्यभेदानाह—पुन्नेत्यादि, पात्रायाऽन्नदानाद् यस्तीर्थकर-नामादिपुण्यप्रकृतिबन्धस्तदन्नपुण्यमेवं सर्वत्र, नवरं लेणं ति लयनं गृहम्, शयनं संस्तारक:, मनसा गुणिषु तोषात्, वाचा प्रशंसनात्, कायेन पर्युपासनान्नमस्काराच्च यत् पुण्यं तन्मन:पुण्यादीति, उक्तं च—

इस प्रकार के शरीर से भी पुण्योपार्जन होता है, अत: पुण्य के भेदों को कहा है—पुण्णे इत्यादि। सुपात्र को अन्नदान से जो तीर्थंकर नाम आदि पुण्य प्रकृति का बंध होता है, वह अन्नपुण्य हैं। इसी प्रकार सर्वत्र है। लेण का अर्थ है लयन—घर। शयन—संस्तारक (शय्या), मनसा का अर्थ है गुणिजनों के प्रति मन में तोष होना। वाचा पुण्य का तात्पर्य है—वाणी से प्रशंसा करना। कायेन—पर्युपासना से और नमस्कार से जो पुण्य होता है वे मनपुण्य आदि (क्रमश:) हैं। कहा भी है—

अन्नं पानं च वस्त्रं च, आलय: शयनासनम्।

शुश्रूषा वन्दनं तुष्टि:, पुण्यं नवविधं स्मृतम्।।

( )

1. अन्नपुण्य, 2. पानपुण्य, 3. वस्त्रपुण्य, 4. आलय पुण्य, 5. शयन पुण्य 6. आसन, 7. शुश्रूषा 8. वंदन और संतुष्टि ये नौ प्रकार के पुण्य माने गए हैं।

सू. 26. णव....लोभे।

(टी.) पुण्यविपर्यासरूपस्य पापस्य कारणा-न्याह—नव पावस्सेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं पापस्य अशुभप्रकृतिरूपस्याऽऽयतनानि बन्धहेतव इति।

पुण्य के प्रतिलोम रूप पाप के कारणों का उल्लेख करते हैं—नव पावस्स इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। पाप—अशुभप्रकृति रूप (पुण्य से विपरीत) आयतन—बंध के हेतुओं को कहते हैं।

सू. 27. णवविधे....मिच्छापवयणे ति य।।

(टी.) पापहेतत्वधिकारात् पापश्रुतसूत्रं कण्ठ्यम्, नवरं पापोपादानहेतु: श्रुतं शास्त्रं पापश्रुतम्, तस्य प्रसङ्ग: तथाऽऽसेवारूप: विस्तरो वा सूत्र-वृत्ति-वार्त्तिकरूप: पापश्रुतप्रसङ्ग:। उप्पाए सिलोगो, तत्रोत्पात: प्रकृतिविकाररूप: सहजरुधिरवृष्ट्यादि:, तत्प्रतिपादनपरं शास्त्रमपि तथा राष्ट्रोत्पातादि 1, तथा निमित्तम् अतीतादिपरिज्ञानोपायशास्त्रं कूरपर्वतादि 2, मन्त्रो मन्त्रशास्त्रं जीवोद्धरणगारुडादि 3, आइक्खिए त्ति मातङ्गविद्या यदुपदेशातीतादि कथयन्ति डोंब्यो बधिरा इति लोकप्रतीता: 4, चैकित्सिकम् आयुर्वेद: 5, कला लेखाद्या: गणितप्रधाना: शकुनरुतपर्यवसाना द्वासप्तति:, तच्छास्राण्यपि तथा 6, आव्रियते आकाशमेनेत्यावरणं भवन-प्रासाद-नगरादि, तल्लक्षणशास्त्रमपि तथा, वास्तुविद्येत्यर्थ: 7, अज्ञानं लौकिकश्रुतं भारत-काव्य-नाटकादि 8, मिथ्याप्रवचनं शाक्यादितीर्थिकशासनमिति 9, एतच्च सर्वमपि पापश्रुतं संयतेन पुष्टालम्बनेना-सेव्यमानमपापश्रुतमेवेति, इतिरेवंप्रकारे, च: समुच्चये।

पाप हेतुओं के अधिकार से पापश्रुत सूत्र स्पष्ट है। पाप के उपादान के हेतुओं का शास्त्र पापश्रुत है। उसका प्रसंग—आसेवन अथवा उसका विस्तार सूत्र, टीका, वार्तिकरूप पापश्रुत प्रसंग है। 1. उप्पाए श्‍लोक—उत्पात—प्रकृति के विकार रूप निसर्ग से रुधिर वृष्टि आदि है। उसका प्रतिपादक शास्त्र भी राष्ट्रोत्पात आदि है। 2. निमित्त—अतीत आदि के परिज्ञान के उपायों का शास्त्र, कूटपर्वत आदि। 3. मंत्र—मंत्रशास्त्र, जीवोद्धरण गारुड आदि शास्त्र 4. आइयख्यात—मातंग विद्या, जिससे बधिर अतीत आदि का कथन करते हैं। ये लोक प्रसिद्ध हैं। 5. चैकित्सिक—आयुर्वेद, 6. कला—गणितप्रधान लेख आदि से शकुनशब्द पर्यंत बहत्तर कलाएं तथा उनके शास्त्र भी। 7. आवरण—जिससे आकाश को आवृत किया जाता है, वह आवरण—भवन, प्रासाद, नगर आदि है। उसका लक्षण शास्त्र—वास्तुविद्या है। 8. अज्ञान—लौकिक श्रुत—महाभारत, काव्य, नाटक आदि। 9. मिथ्याप्रवचन—बुद्ध आदि तीर्थिकों के शास्त्र। ये सभी पापश्रुत पुष्टालंबन संयमी द्वारा आसेवित होने पर अपापश्रुत ही है। इति अर्थात् इस प्रकार। च समुच्चय अर्थ में है।

सू. 28. णव....तिगिच्छिए।।

(टी.) उत्पातादिश्रुतवन्तश्‍च निपुणा भवन्तीति निपुणपुरुषाभिधानायाह—नव निउणेत्यादि, निपुणं सूक्ष्मं ज्ञानं तेन चरन्तीति नैपुणिका:, निपुणा एव वा नैपुणिका:, वत्थु त्ति आचार्यादिपुरुषवस्तूनि, पुरुषा इत्यर्थ:, संखाणे सिलोगो, सङ्ख्यानं गणितं तद्योगात् पुरुषोऽपि तथा, सङ्ख्याने वा विषये निपुण इति, एवमन्यत्रापि, नवरं निमित्तं चूडामणिप्रभृति, कायिकं शारीरिकम् इडा-पिङ्गलादि प्राणतत्त्वमित्यर्थ:, पुराणो वृद्ध:, स च चिरजीवित्वाद् दृष्टबहुविधव्यतिकरत्वान्नैपुणिक इति, पुराणं वा शास्त्रविशेष: तज्ज्ञो निपुणप्रायो भवति, पारिहत्थिए त्ति प्रकृत्यैव दक्ष: सर्वप्रयोजनानामकाल-हीनतया कर्त्तेति, तथा पर: प्रकृष्ट: पण्डित: परपण्डितो बहुशास्त्रज्ञ:, परो वा मित्रादि: पण्डितो यस्य स तथा, सोऽपि निपुणसंसर्गान्निपुणो भवति, वैद्यकृष्णकवदिति, वादी वादलब्धिसम्पन्नो य: परेण न जीयते, मन्त्रवादी वा धातुवादी वेति।

उत्पादत आदि श्रुतवान निपुण होते हैं, अत: निपुण पुरुषों का कथन करने के लिए कहते हैं—'नव निउण इत्यादि'। निपुण—सूक्ष्म ज्ञान से जो युक्त हैं वे नैपुणिक हैं। अथवा निपुण ही नैपुणिक है। वस्तु—आचार्य आदि पुरुष, वस्तु यानि पुरुष। संखाणे गाथा—संख्यान—गणित, उसके योग से पुरुष भी अथवा संख्यान विषय में निपुण। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। निमित्त—चूडामणी आदि को जाननेवाला। कायिक—शारीरिक, ईडा-पिंगला आदि प्राण तत्त्वों को जाननेवाला। पुराण—वृद्ध। वह चिरजीवी होने से बहुत प्रकार के अनुभव संपन्न होने से नैपुणिक होता है। अथवा पुराण का अर्थ शास्त्रविशेष है। उसका ज्ञाता—निपुण प्राय: पौराणिक है। पारिहस्तिक—निसर्गत: दक्ष, सभी प्रयोजनों को समय पर करनेवाला। पर—प्रकृष्ट, पंडित। अनेक शास्त्रों को जाननेवाला। अथवा पर का अर्थ है मित्र आदि। जिसका मित्र पंडित है, वह भी उसके संसर्ग से निपुण होता है, जैसे वैद्य कृष्णक। वादी—वाद लब्धि संपन्न, जिससे कोई जीत नहीं सकता अथवा मंत्रवादी या धातुवादी।

ज्वरादिरक्षानिमित्तं भूतिदानं भूतिकर्म्म तत्र निपुण:, तथा चिकित्सिते निपुण:। अथवा अनुप्रवादाभिधानस्य नवमपूर्वस्य नैपुणिकानि वस्तूनि अध्ययनविशेषा एवेति।

भूतिकर्म—ज्वर आदि से रक्षा निमित्त भस्मलेप (आदि में) निपुण। चैकित्सिक—चिकित्सक। अथवा अनुप्रवाद नामक नौवें पूर्व के इन्हीं नामों के नौ वस्तु—अध्ययन विशेष।

सू. 29. समणस्स....कोडियगणे।

(टी.) एते च नैपुणिका: साधवो गणान्तर्भाविनो भवन्तीति गणसूत्रं समणस्सेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं गणा: एकक्रिया-वाचनानां साधूनां समुदाया:, गोदासादीनि च तन्नामानीति।

ये नैपुणिक साधु गण में ही होते हैं, अत: 'समणस्स' इत्यादि गणसूत्र हैं। यह स्पष्ट है। एक सामाचारी एवं एक वाचना के साधुओं का समुदाय गण है। वे गण गौदास आदि हैं।

सू. 30. समणेणं.....णाणुजाणति।

(टी.) उक्तगणवर्त्तिनां च साधूनां यद्भगवता प्रज्ञप्तं तदाह—समणेणमित्यादि, नवभि:, कोटिभि: विभागै: परिशुद्धं निर्द्दोषं नवकोटिपरिशुद्धं भिक्षाणां समूहो भैक्षं प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—न हन्ति साधु: स्वयमेव गोधूमादि-दलनेन, न घातयति परेण गृहस्थादिना, घ्‍नन्तं न नैव अनुजानाति अनुमोदनेन तस्य वा दीयमानस्या-प्रतिषेधनेन अप्रतिषिद्धमनुमतम् ( ) इति वचनात् हननप्रसङ्गजननाच्चेति, आह च—

उक्त गणवर्ती साधुओं के लिए भगवान ने जो (भिक्षा विधि) कही है, वह इस प्रकार है—नव कोटियों—विभागों से परिशुद्ध नवकोटिपरिशुद्ध है। भिक्षा का समूह भैक्ष है। (भिक्षा से प्राप्त आहार भैक्ष है।) जैसे—साधु स्वयं ही गेहूं आदि का दलन नहीं करता। गृहस्थों आदि से हिंसा नहीं करवाता है। हनन करनेवाले का अनुमोदन नहीं करता है। अनुमोदन से अर्थात् दिये जाने का निषेध न करने से। अप्रतिषेध अर्थात् अनुमत इस वचन से हनन का प्रसंग उत्पन्न होने पर उसका प्रतिषेध न करने से। जैसे कहा है—

कामं सयं न कुव्वइ जाणंतो पुण तहा वि तग्गाही।

वड्ढेइ तप्पसंगं अगिण्हमाणो उ वारेइ।।

(पिण्डनि. 111)

यह सम्मत है—मुनि स्वयं आधाकर्म नहीं करता है (उपलक्षण से करवाता भी नहीं है व अनुमोदन भी नहीं करता) तथापि यह आधाकर्मी है यह जानते हुए भी वह उसे ग्रहण करता है तो आधाकर्म भोजन ग्रहण प्रसंग को बढ़ाता है। उसे ग्रहण न करता हुआ उसका निवारण करता है।

तथा हतं पिष्टं सत् गोधूमादि मुद्गादि वा अहतमपि सन्न पचति स्वयम्, शेषं प्राग्वत् सुगमं च, इह चाद्या: षट् कोट्योऽविशोधिकोट्यामवतरन्ति आधाकर्मादिरूपत्वात् अन्त्यास्तु तिस्रो विशोधिकोट्यामिति, उक्तं च—

हत अथवा पिसे हुए गेहूं आदि अथवा मूंग आदि अथवा अहत को भी स्वयं पकाता है। शेष पूर्ववत् और सुगम है। ये आद्य छह विभाग आधाकर्म आदि रूप अविशुद्ध कोटि में आते हैं। अंतिम तीनों विशुद्ध कोटि में हैं। कहा भी है—

सा नवहा दुह कीरइ उग्गमकोडी विसोहिकोडी य।

छसु पढमा ओयरई कीयतियम्मी विसोही उ।।

(दनि. 241)

उस नवधा पिंडैषणा के दो प्रकार हैं—उद्गमकोटि और विशोधिकोटि। प्रथम छह कोटि—हनन, घातन व हनन का अनुमोदन तथा पचन, पाचन व अनुमोदन में उद्गमकोटि का समवतार होता है। शेष क्रीतत्रिक—क्रयण, क्रापण और अनुमति रूप में इस विशोधिकोटि का समावेश होता है।

सू. 31-39. ईसाणस्स....जसोधरे।।

(टी.) नवकोटीशुद्धाहारग्राहिणां कथञ्चिन्निर्वाणाभावे देवगतिर्भवत्येवेति देवगतिगतवस्तुस्तोममभिधित्सु: ईसाणस्सेत्यादि सूत्रनवकमाह, सुगमं चेदम्, नवरं नव पलिओवमाइं ति नवैव, तासां सपरिग्रहत्वाद्, उक्तं च—

नवकोटि शुद्ध भिक्षाग्राहियों के कथंचित् निर्वाण न होने पर देवगति होती ही है, अत: देवगति गत वस्तुसमूह की अभिधित्सा करते हुए 'ईसाणस्स' आदि नौ सूत्र कहे हैं, ये सुगम हैं। नव पल्योपम अर्थात् नौ ही क्योंकि वे परिगृहीत देवियां हैं। कहा भी है—

सपरिग्गहेयराणं सोहम्मीसाण पलिय साहीयं।

उक्कोस सत्त पन्ना नव पणपन्ना य देवीणं।।

(बृहत्सं. 17)

सौधर्म और ईशान देवलोक की परिगृहीत और अपरिगृहीत देवियों की जघन्य स्थिति क्रमश: पल्योपम एवं साधिक पल्योपम है। उत्कृष्टत: सौधर्म देवलोक की परिगृहीत एवं अपरिगृहीत देवियों की स्थिति क्रमश: सात पल्योपम एवं पचास पल्योपम है। ईशान देवलोक की परिगृहीत एवं अपरिगृहीत देवियों की उत्कृष्ट स्थिति क्रमश: नौ एवं पचपन पल्योपम है।

सारस्स गाहा, सारस्वता: 1, आदित्या: 2, वह्नय: 3, वरुणा: 4, गर्द्दतोया: 5 तुषिता 6, अव्याबाधा 7, आग्‍नेया: 8, एते कृष्णराज्यन्तरेष्वष्टासु परिवसन्ति, रिष्टास्तु कृष्णराजिमध्यमभागवर्त्तिनि रिष्टभविमानप्रस्तटे परिवसन्तीति।

सारस्स गाथा—सारस्वत, आदित्य, वह्नि, वरुण, गर्दतोय, तुषित, अव्याबाध और आग्‍नेय—ये आठ लोकान्तिक आठों कृष्णराजियों के आठ अवकाशांतरों में रहते हैं। रिष्ट लोकांतिक देव कृष्णराजियों के मध्यभागवर्ती रिष्टाभविमान प्रस्तट में रहते हैं।

सू. 40. णवविहे....परिणामे।

(टी.) अनन्तरं ग्रैवेयकविमानानि उक्तानि, तद्वासिनश्‍चायुष्मन्तो भवन्तीत्यायु:-परिणामभेदानाह—नवविहे इत्यादि, आउपरिणामे त्ति आयुष: कर्मप्रकृतिविशेषस्य परिणाम: स्वभाव: शक्ति: धर्म्म इत्यायु:परिणाम: तत्र गतिर्देवादिका तां नियतां येन स्वभावेनायुर्जीवं प्रापयति स आयुषो गतिपरिणाम: 1,

अनंतर सूत्र में ग्रैवेयक विमान कहे गए। वहां रहनेवाले दीर्घ आयुष्क वाले होते हैं। अत: आयुष्य के परिणाम भेदों को कहते हैं—नवविहे इत्यादि। आयुष्य कर्म प्रकृति विशेष का स्वभाव, शक्ति और धर्म आयु परिणाम है।

1. गति परिणाम—गति—देव गति आदि। जिसके माध्यम से जीव नियत आयु को प्राप्त करता है वह आयु का गति परिणाम है।

तथा येनायु:स्वभावेन प्रतिनियतगतिकर्म्मबन्धो भवति यथा नरकायु:स्वभावेन मनुष्य-तिर्यग्गतिनामकर्म बध्‍नाति न देव-नरकगतिनामकर्म्मेति स गतिबन्धनपरिणाम: 2,

2. गतिबंधन परिणाम—जिस आयु स्वभाव से प्रतिनियत गति कर्म का बंध होता है वह, जैसे—नरकायु स्वभाव से मनुष्य-तिर्यंचगति नाम कर्म का बंध होता है देव अथवा नरक गतिनाम कर्म का बंध नहीं होता है। यह गतिबंधन परिणाम है।

तथा आयुषो या अन्तर्मुहूर्त्तादित्रय-स्त्रिंशत्सागरोपमान्ता स्थितिर्भवति स स्थितिपरिणाम: 3, तथा येन पूर्वभवायु: परिणामेन परभवायुषो नियतां स्थितिं बध्‍नाति स स्थितिबन्धनपरिणाम:, यथा तिर्यगायु:परिणामेन देवायुष उत्कृष्टतोऽप्यष्टादश सागरोपमाणीति 4,

3. स्थिति परिणाम—आयुष्य की जो अन्तमुहूर्त से तेतीस सागर तक की स्थिति है, उसका बंध करता है वह स्थिति परिणाम है।

4. स्थितिबंधन परिणाम—जिसके द्वारा पूर्वभव (वर्तमान भव के) परिणाम से भावी आयुष्य की नियत स्थिति का बंध होता है वह स्थितिबंधन परिणाम है। जैसे—तिर्यंच आयु परिणाम से देव आयुष्य का उत्कृष्ट बंध अठारह सागर का होता है।

तथा येनायु:स्वभावेन जीवस्योर्ध्वदिशिगमन-शक्तिलक्षण: परिणामो भवति स ऊर्ध्वगौरवपरिणाम:, इह गौरवशब्दो गमनपर्याय: 5, एवमितरौ द्वाविति 6-7,

5-7. ऊर्ध्वगौरव परिणाम—जिस आयु परिणाम से जीव का ऊर्ध्वदिशि गमन लक्षण परिणाम होता है, वह ऊर्ध्वगौरवपरिणाम है। यहां गौरव शब्द गमन का पर्याय है। इसी प्रकार अधो गौरव एवं तिर्यग् गौरव भी है।

तथा यत आयु:स्वभावाज्जीवस्य दीर्घं दीर्घगमनतया लोकान्तात् लोकान्तं यावद् गमनशक्तिर्भवति स दीर्घगौरवपरिणाम: 8, एवं यस्माद् ह्रस्वं गमनं स ह्रस्वगौरवपरिणाम:, सर्वत्र प्राकृतत्वादनुस्वार इति, अन्यथाप्यूह्यमेतदिति 9।

8. दीर्घ गौरव परिणाम—दीर्घगमन से लोकान्त से लोकांत तक जो गमन शक्ति होती है, वह दीर्घगौरव परिणाम है।

9. ह्रस्वगौरव परिणाम—जिससे जीव ह्रस्व—स्वल्प गमन करता है वह ह्रस्वगौरव परिणाम है।

यहां प्राकृत के कारण सर्वत्र अनुस्वार है। यह इससे विपरीत भी ऊह्य है।

सू. 41. णवणवमिया....भवति।

(टी.) अनन्तरमायु:परिणाम उक्त:, तत्रैव चायु:परिणामविशेषे सति तप:शक्तिर्भवतीति तपोविशेषाभिधानायाह—नवनवमिएत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं नव नवमानि दिनानि यस्यां सा नवनवमिका नव नवमानि च भवन्ति नवसु नवकेष्विति तत्परिमाणेयमिति, नव च नवकान्येकाशीतिरिति कृत्वा एकाशीत्या रात्रिन्दिवै: अहोरात्रैर्भवति, तथा प्रथमनवके प्रतिदिनमेका दत्ति: पानकस्य भोजनस्य चेत्येवमेकोत्तरया वृद्ध्या नवमे नवके नव दत्तय: ततश्‍च सर्वसङ्कलनया चतुर्भिश्‍च पञ्चोत्तरैर्भिक्षाशतैर्यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक्कायेन स्पृष्टा पालिता शोभिता तीरिता कीर्त्तिता आराधिता चापि भवतीति।

अनंतर सूत्र में आयु परिणाम कहा गया। उस आयु परिणाम विशेष के होने पर ही तप की शक्ति होती है। अत: तप विशेष के अभिधानार्थ कहते हैं—नवनवमिया इत्यादि। यह स्पष्ट है। तथापि जिसमें नौ-नौ 9×9 दिन जिसमें होते हैं वह नवनवमिका (भिक्षु प्रतिमा) है। नौ ही प्रतिमा में नौ दिन होने से उसका परिमाण इक्कासी दिन-रात होता है। प्रथम नवक में प्रतिदिन भोजन पानक की एक-एक दत्ति होती है। प्रति नवक एक-एक की वृद्धि होने पर नवम नवक में भोजन व पानी की नौ-नौ दत्ति होती है। नव-नवमिका भिक्षु प्रतिमा समग्रतया चार सौ पांच दत्तियों द्वारा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और आराधित की जाती है।

सू. 42. णवविधे....अणवट्ठप्पारिहे।

(टी.) इयं च जन्मान्तरकृतपापकर्म्मप्रायश्‍चित्तमिति प्रायश्‍चित्तनिरूपणसूत्रम्, तच्च गतार्थमिति।

यह भिक्षु प्रतिमा जन्मान्तर में कृत पाप कर्म के प्रायश्‍चित्त रूप होती है, अत: प्रायश्‍चित्त के निरूपण सूत्र हैं, जो गतार्थ हैं।

सू. 43-58. जंबुद्दीवे....णामाइं।।

(टी.) प्रायश्‍चित्तं च भरतादिक्षेत्रेष्वेवेति तद्गत-वस्तुविशेषप्रतिपादनाय जंबूदीवेत्यादि एरवए कूडनामाइं इत्येतदन्तं सूत्रप्रपञ्चमाह, सुगमश्‍चायम्, नवरं भरतग्रहणं विजयादिव्यवच्छेदार्थम्, दीर्घग्रहणं वर्तुलवैताढ्य-व्यवच्छेदार्थमिति। सिद्धे गाहा, तत्र सिद्धायतनयुक्तं सिद्धकूटं सक्रोशयोजनषट्कोच्छ्रयमेतावदेव मूले विस्तीर्णम् एतदर्द्धोपरिविस्तारं क्रोशायामेनार्द्ध-क्रोशविष्कम्भेण देशोनक्रोशोच्चेनापरदिग्द्वारवर्ज्जपञ्च-धनु:शतोच्छ्रयतदर्द्ध-विष्कम्भ-द्वारत्रयोपेतेन जिनप्रतिमाष्टोत्तरशतान्वितेन सिद्धायतनेन विभूषितो-परितनभागमिति, तच्च वैताढ्ये पूर्वस्यां दिशि, शेषाणि तु क्रमेण परतस्तस्मादेवेति, भरतदेवप्रासादावतंसकोपलक्षितं भरतकूटम्, खंडग ति खण्डप्रपाता नाम वैताढ्यगुहा यया चक्रवर्त्ती अनार्यक्षेत्रात् स्वक्षेत्रमागच्छति तदधिष्ठायक-देवसम्बन्धित्वात् खण्डप्रपातकूटमुच्यते। माणीति माणिभद्राभिधानदेवा-वासत्वान्माणिभद्रकूटम्, वेयड्ढ त्ति वैताढ्यगिरिनाथ-देवनिवासाद् वैताढ्यकूटमिति, पुन्न त्ति पूर्णभद्राभिधान-देवनिवासात् पूर्णभद्रकूटम्, तिमिसगुहा नाम गुहा यया स्वक्षेत्राच्चक्रवर्त्ती चिलातक्षेत्रे याति तदधिष्ठायक-देवावासात् तिमिस-गुहाकूटमिति, भरहे त्ति तथैव, वैश्रमणलोकपाला-वासत्वाद्वैश्रमण-कूटमिति।

यह प्रायश्‍चित्त भरत आदि क्षेत्रों में ही होते हैं, अत: भरत आदि क्षेत्रों में स्थित वस्तु विशेष के प्रतिपादन हेतु 'जंबूदीवे' सूत्र से 'एरवए कूडनामाइं' सूत्र तक के सूत्र समूह को कहते हैं। वह सुगम है। भरत शब्द को महाविदेह के व्यवच्छेद के लिए ग्रहण किया है। दीर्घ शब्द को वृत्त वैताढ्य से पृथक् करने हेतु ग्रहण किया है। सिद्ध गाथा—सिद्धायतन युक्त सिद्धकूट सकोश छह योजन ऊंचा व उतना ही मूल में विस्तीर्ण है। इसके अर्धभाग के ऊपर का विस्तार एक कोश, आयाम अर्ध कोश, विष्कंभ देशोन एक कोश, ऊंचे पश्‍चिम दिग्द्वार को छोड़ कर इसका उपरि भाग पांच सौ धनुष्य ऊंचे व ढाई सौ धनुष्य विष्कंभवाले तीन द्वारवाले सिद्धायतन से विभूषित है। इसमें एक सौ आठ जिन प्रतिमाएं हैं। वह वैताढ्य पर्वत की पूर्व दिशा में है। शेष कूट क्रमश: उससे आगे है। भरत देव के प्रासादावतंसक से उपलक्षित भरतकूट है। खंडग अर्थात् खंड प्रपात नामक वैताढ्य गुफा जिससे चक्रवर्ती अनार्य क्षेत्र से (पुन:) अपने क्षेत्र में आते हैं। उस खंडप्रपात गुफा के अधिष्ठायक देव से सम्बद्ध होने से उसे खंड प्रपातकूट कहते हैं। माणी अर्थात् माणिभद्र नामक देव का निवास होने से माणिभद्रकूट है। वेयड्ढ अर्थात् वैताढ्य गिरि के देव का निवास होने से वैताढ्य कूट है। पूर्णभद्र नामक देव का निवास पूर्णभद्रकूट है। तमिस्रगुहा उस गुफा का नाम है जिससे चक्रवर्ती अपने क्षेत्र से भील (चिलात) क्षेत्र में जाते हैं। उसके अधिष्ठायक देव का वास होने से वह तमिस्रगुहाकूट है। भरतक्षेत्र में वैसे ही। वैश्रमण लोकपाल का वास होने से वैश्रमणकूट है।

सिद्धे गाहा, सिद्धे त्ति सिद्धायतनकूटम्, तथा निषधपर्वताधिष्ठातृदेवनिवासोपेतं निषधकूटम्, हरिवर्षस्य क्षेत्रविशेषस्याधिष्ठातृदेवेन स्वीकृतं हरिवर्षकूटम्, एवं विदेहकूटमपि, ह्रीदेवीनिवासो ह्रीकूटम्, एवं धृतिकूटम्, शीतोदा नदी, तद्देवीनिवास: शीतोदाकूटम्, अपरविदेहकूटं विदेहकूटवदिति, रुचकश्‍चक्रवालपर्वत: तदधिष्ठातृदेवनिवासो रुचककूटमिति।

सिद्ध गाथा—सिद्धे अर्थात् सिद्धायतन कूट। निषध-पर्वत के अधिष्ठाता देव का निवास निषधकूट है। हरिवर्ष क्षेत्र विशेष के अधिष्ठाता देव के द्वारा स्वीकृत हरिवर्षकूट है। इसी प्रकार विदेहकूट है। हृी देवी का निवास हृी कूट है। इसी प्रकार धृतिकूट है। शीतोदा नदी की देवी का निवास शीतोदाकूट है। विदेहकूट की भांति अपरविदेह कूट है। रुचक चक्रवाल पर्वत के अधिष्ठाता देव का निवास रुचककूट है।

नंदणे त्ति नन्दनवनं मेरौ प्रथममेखलायाम्, तत्र नव कूटानि, नंदण गाहा, तत्र नन्दनवने पूर्वादिदिक्षु चत्वारि सिद्धायतनानि, विदिक्षु चतुश्‍चतु:पुष्करिणी-परिवृताश्‍चत्वार: प्रासादावतंसका:, तत्र पूर्वस्मात् सिद्धायतनादुत्तरत उत्तरपूर्वस्थप्रासादाद्दक्षिणतो नन्दन-कूटम्, तत्र देवी मेघङ्करा 1, तथा पूर्वसिद्धायतनादेव दक्षिणतो दक्षिणपूर्वप्रासादादुत्तरतो मन्दरकूटम्, तत्र मेघवती देवी, अनेन क्रमेण शेषाण्यपि यावदष्टमम्, देव्यस्तु निषधकूटे सुमेधा, हैमवतकूटे मेघमालिनी, रजतकूटे सुवच्छा, रुचककूटे वच्छमित्रा, सागरचित्रकूटे वैरसेना, वैरकूटे बलाहकेति, बलकूटं तु मेरोरुत्तरपूर्वस्यां नन्दनवने तत्र बलो देव इति।

मेरु पर्वत की प्रथम मेखला में अवस्थित नंदनवन में नौ कूट हैं। नंदन गाथा—नंदनवन में पूर्व आदि दिशाओं में चार सिद्धायतन हैं। विदिशाओं में चार-चार पुष्करिणियों से परिवृत चार प्रासादावतंसक हैं। पूर्व दिशा के सिद्धायतन से उत्तर में उत्तरपूर्व (ईशान कोण) में स्थित प्रासाद से दक्षिणत: नंदनकूट है। वहां देवी मेघंकरा है। तथा पूर्व सिद्धायतन से ही दक्षिणत: दक्षिणपूर्व (अग्‍निकोण) के प्रासाद से उत्तरत: मंदरकूट है, वहां की देवी मेघवती है। इसी क्रम से शेष भी आठवें कूट तक वाच्य हैं। देवियां क्रमश: इस प्रकार हैं—निषधकूट में सुमेधा, हैमवतकूट में मेघमालिनी, रजतकूट में सुवच्छा, रुचककूट में वच्छमित्रा, सागरचित्रकूट में वैरसेना और वैरकूट में बलाहका देवी है। बलकूट मेरु पर्वत की उत्तरपूर्व (ईशानकोण) दिशा में है, वहां बल नामक देव है।

मालवंते इत्यादि, सिद्धे गाहा, माल्यवान् पूर्वोत्तरो गजदन्तपर्वत:, तत्र सिद्धायतनकूटं मेरोरुत्तरपूर्वत:।

मालवंते इत्यादि—सिद्ध गाथा, माल्यवान मंदर पर्वत के पूर्वोत्तर में गजदंत पर्वत है। मेरु के उत्तर-पूर्व में वहां सिद्धायतनकूट है।

एवं शेषाण्यपि, नवरं सिद्धकूटे भोगा देवी, रजतकूट भोगमालिनी देवी, शेषेषु स्वसमाननामानो देवा:, हरिसहकूटं तु नीलवत्पर्वतस्य नीलवत्कूटाद् दक्षिणत: सहस्रप्रमाणं विद्युत्प्रभवर्त्ति, हरिकूटं नन्दनवनवर्त्ति बलकूटं च, शेषाणि तु प्राय: पञ्चयोजनशतिकानीति, एवं कच्छादिविजयवैताढ्यकूटान्यपि व्याख्यातानुसारेण ज्ञेयानि, नवरम् एवं जाव पुक्खलावइम्मीत्यादौ यावत्करणान्महाकच्छ-कच्छावती-आवर्त्त-नङ्गलावर्त्त-पुष्कलेषु सुकच्छवद् वैताढ्येषु सिद्धकूटादीनि नव नव कूटानि वाच्यानि, नवरं द्वितीयाष्टमस्थानेऽधि-कृतविजयनाम वाच्यमिति।

इसी प्रकार शेष कूट भी हैं। सिद्धकूट में भोगादेवी, रजतकूट में भोगमालिनी देवी और शेष कूटों में अपने-अपने नामोवाली देवियां हैं। हरिसहकूट नीलवान पर्वत के नीलवान कूट से दक्षिणत: सहस्र योजन प्रमाण विद्युत्प्रभ वक्षस्कार पर्वतवर्ती है। हरिकूट और नंदनवनवर्ती बलकूट सहस्र योजन प्रमाण है। शेष प्राय: कूट पांच सौ योजन प्रमाण है। इसी प्रकार कच्छ आदि विजयों के वैताढ्य पर्वतों के कूट भी व्याख्या के अनुसार जानने चाहिए। इसी प्रकार यावत् पुष्कलावती विजय तक ज्ञातव्य है। यावत् महाकच्छ, कच्छावती, आवर्त, नंगलावर्त, पुष्कल में सुकच्छ की भांति वैताढ्य में सिद्धकूट आदि नौ-नौ कूट वाच्य हैं। तथापि दूसरे और आठवें कूट में अधिकृत विजयों के नाम वाच्य हैं।

एवं वच्छे त्ति शीताया दक्षिणे समुद्रासन्ने, एवं जाव मंगलावइम्मीत्यत्र यावत्करणात् सुवच्छ-महावच्छ-वच्छावती-रम्य-रम्यक-रमणीयेषु प्रागिव कूटनवकं दृश्यमिति। विद्युत्प्रभो देवकुरुपश्‍चिमगजदन्तक:, तत्र नव कूटानि पूर्ववत्, नवरं दिक्कुमार्यौ वारिसेना-बलाहकाभिधाने क्रमेण कनककूट-स्वस्तिककूटयोरिति। पम्हे त्ति शीतोदाया दक्षिणेन विद्युत्प्रभाभिधान-गजदन्तकप्रत्यासन्नविजये, जाव सलिलावइम्मीत्यत्र यावत्करणात् सुपक्ष्म-महापक्ष्म-पक्ष्मावती-शङ्ख-नलिन-कुमुदेषु प्रागिव नव नव कूटानि वाच्यानि।

इसी प्रकार वत्स सीता नदी के दक्षिण समुद्र में यावत् मंगलावती विजय तक। यहां यावत् से सुवत्स, महावत्स, वत्सावती, रम्य, रम्यक, रमणीय और मंगलावती वाच्य है। विद्युत्प्रभ देवकुरु के पश्‍चिम का गजदंत पर्वत है। वहां भी पूर्ववत नौ-नौ कूट हैं। केवल कनक कूट और स्वस्तिककूट पर वारिसेना और बलाहका दिशाकुमारियां क्रमश: हैं। सीतोदा नदी के दक्षिण से विद्युत्प्रभ गजदंत पर्वत के पार्श्‍ववर्ती विजय में यावत् सलीलावती विजय तक। यहां यावत् से सुपक्ष्म, महापक्ष्म, पक्ष्मावती, शंख, नलिन, कुमुद में पूर्ववत् नौ-नौ कूट वाच्य हैं।

एवमित्युक्ताभिलापेन वप्पे त्ति शीतोदाया उत्तरेण समुद्रप्रत्यासन्ने विजये, जाव गंधिलावइम्मीत्यत्र यावत्करणात् सुवप्र-महावप्र-वप्रावती-वल्गु-सुवल्गु गन्धिलेषु नव नव कूटानि प्रागिव दृश्यानीति। एवं सव्वेसु इत्यादिना कूटानां सामान्यं लक्षणमुक्तमिति, विशेषार्थिना तु जम्बूद्वीपप्रज्ञप्तिर्निरूपणीया, एवं नीलवत्कूटानि ऐरवतकूटानि च व्याख्येयानीति।

इसी प्रकार इस आलापक से वप्र अर्थात् सीतोदा के उत्तर में समुद्र के समीपवर्ती वप्र विजय से गंधिलावती विजय तक। यावत् से सुवप्र, महावप्र, वप्रावती, वल्गु, सुवल्गु, गंधिल और गंधिलावती में विद्यमान वैताढ्य नौ-नौ कूट पूर्ववत् दृश्य हैं। 'एवं सव्वेसु' इत्यादि से कूटों का सामान्य लक्षण कहा गया। विशेषार्थियों को जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति द्रष्टव्य है। इसी प्रकार नीलवान कूट और ऐरवत कूट व्याख्येय हैं।

सू. 59,60. पासे.....रेवतीए।

(टी.) इयं कूटवक्तव्यता तीर्थकरैरुक्तेति प्रकृतावतारिणीं जिनवक्तव्यतामाह—पासेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, नवरं तित्थगरनाम त्ति तीर्थकरत्वनिबन्धनं नाम तीर्थकरनाम तच्च गोत्र चं कर्म्मविशेष एवेत्येकवद्भावात् तीर्थकरनामगोत्रमिति, अथवा तीर्थकरनामेति गोत्रम् अभिधानं यस्य तत्तीर्थकरनामगोत्रमिति। श्रेणिको राजा प्रसिद्धस्तेन 1। एवं सुपार्श्‍वो भगवतो वर्द्धमानस्य पितृव्य: 2।

यह कूट वक्तव्यता तीर्थंकरों द्वारा कही गई है। अत: यहां इस अवतारिका में जिनवक्तव्यता कही है—पासे इत्यादि। ये दोनों सूत्र स्पष्ट हैं। तीर्थंकरनाम अर्थात् तीर्थंकरत्व का निबंधन करनेवाला नाम तीर्थंकर नाम और वह गोत्र कर्म विशेष तीर्थंकरनामगोत्र है। अथवा तीर्थंकर नाम ही गोत्र—अभिधान है जिसका, वह तीर्थंकरनामगोत्र है। भगवान् महावीर के तीर्थ में जिन्होंने तीर्थंकर नाम गोत्र बांधा उनमें श्रेणिक राजा विश्रुत है। दूसरे भगवान वर्द्धमान के चाचा सुपार्श्‍व हैं।

उदायी कोणिकपुत्र:, य: कोणिकेऽपक्रान्ते पाटलिपुत्र नगरं न्यवीविशत् यश्‍च स्वभवनस्य विविक्तदेशे पर्वदिनेष्वाहूय संविग्‍नगीतार्थसद्गुरुं तत्पर्युपासनापरायण: परमसंवेगरसप्रकर्षमनुसरन् सामायिक-पौषधादिकं सुश्रमणोपासकप्रायोग्यमनुष्ठानमनुतिष्ठते, एकदा च दिशि देशनिर्द्धाटितरिपुराजपुत्रेण द्वादशवार्षिकद्रव्यसाधुना कृतपौषधोपवास: सुखप्रसुप्त: कङ्काय: कर्त्तिकाकण्ठकर्त्तनेन विनाशित इति 3।

3. कोणिकपुत्रउदायी—राजा कोणिक के अपक्रान्त होने पर राजा उदायी ने पाटलीपुत्र नगर बसाया एवं वहां रहने लगा। अपने राजभवन में एकान्त स्थान में वह पर्व दिनों (अष्टमी, चतुर्दशी आदि) में गीतार्थ संविग्‍न मुनियों को बुलाकर उनकी पर्युपासना करता। मुनि (गुरु) उपासना में परमसंवेगरस के प्रकर्ष का अनुभव करते हुए वह सामायिक-पौषध आदि, सुश्रमणोपासक योग्य अनुष्ठान करता। एक बार वह संविग्‍न आचार्य के उपपात में अनुष्ठानरत था। वहां रिपुराज्य का देशनिष्कासित राजपुत्र जो कि विगत द्वादश वर्षों से द्रव्य साधु के रूप में (उदायी को मारने के लिए साधुवेश धारण किए हुए था) रह रहा था। पौषधोपवास में सुखपूर्वक सोए हुए राजा उदायी को उसने तीखी कैंची से कंठ छेद कर मार डाला। (राजा उदायी ने भी तीर्थंकरनामगोत्र का उपार्जन किया।)

पोट्टिलोऽनगारोऽनुत्तरोपपातिकाङ्गेऽधीतो हस्तिनाग-पुरवासी भद्राभिधानसार्थवाहीतनयो द्वात्रिंशद्भार्यात्यागी महावीरशिष्यो मासिक्या संलेखनया सर्वार्थसिद्धोपपन्न: महाविदेहात् सिद्धिगामी, अयं त्विह भरतक्षेत्रात् सिद्धिगामी गदित इति ततोऽयमन्य: सम्भाव्यत इति 4,

4. पोट्टिल अणगार—अनुत्तरोपपातिक अंग में जिनका वर्णन है, वे पोट्टिल अनगार हस्तिनापुर के वासी थे। इनकी माता का नाम भद्रा सार्थवाही था। बत्तीस पत्‍नियों का त्याग कर उन्होंने भगवान महावीर से प्रव्रज्या ग्रहण की। एक मासिक संलेखना कर वे सर्वार्थसिद्ध में उत्पन्न हुए। महाविदेह से सिद्ध होंगे। यहां उन्हें भरतक्षेत्र से सिद्धिगामी कहा है, अत: ये पोट्टिल अनगार कोई अन्य है।

दृढायुरप्रतीत: 5।

5. दृढ़ायु प्रतीत ही है।

शङ्ख-शतकौ श्रावस्तीश्रावकौ, ययोरीदृशी वक्तव्यता—किल श्रावस्त्यां कोष्ठके चैत्ये भगवानेकदा विहरति स्म, शङ्खादिश्रमणोपासकाश्‍चागतं भगवन्तं विज्ञाय वन्दितुमागता:, ततो निवर्त्तमानांस्तान् शङ्ख: खल्वाख्याति स्म—यथा भो देवानांप्रिया:! विपुलमशनाद्युपस्कारयत ततस्तत् परिभुञ्जाना: पाक्षिकं पर्व्व कुर्वाणा विहरिष्याम:, ततस्ते तत् प्रतिपेदिरे, पुन: शङ्खोऽचिन्तयत्—न श्रेयो मेऽशनादि भुञ्जानस्य पाक्षिकपौषधं प्रतिजाग्रतो विहर्त्तुम्, श्रेयस्तु मे पौषधशालायां पौषधिकस्य मुक्ताभरणशस्त्रादे: शान्तवेषस्य विहर्त्तुम्, अथ स्वगृहे गत्वा उत्पलाभिधानस्वभार्याया वार्तां निवेद्य पौषधशालायां पौषधमकार्षीत्, इतश्‍च तेऽशनाद्युपस्कारयांचकु्र: एकत्र च समवेयु:, शङ्खं प्रतीक्षमाणास्तस्थु:, ततोऽनागच्छति शङ्खे पुष्कली नाम श्रमणोपासक: शतक इत्यपरनामा शङ्खस्याकारणार्थं तद्गृहं जगाम। आगतस्य चोत्पला श्रावकोचितप्रतिपत्तिं चकार, तत: पौषधशालायां स विवेश, ईर्यापथिकीं प्रतिचक्राम्, शङ्खमभ्युवाच यदुतोपस्कृतं तदशनादि तद् गच्छाम: श्रावकसमवायम्, भुञ्ज्महे तदशनादि, प्रतिजागृम: पाक्षिकपौषधम्, तत उवाच शङ्ख:—अहं हि पौषधिको नागामिष्यातीति, तत: पुष्कली गत्वा श्रावकाणां तत् निविवेद, ते तु तदनु बुभुजिरे। शङ्खस्तु प्रात: पौषधमपारयित्वैव पारगतपाद-पद्मप्रणिपतनार्थं प्रतस्थौ, प्रणिपत्य च तमुचितदेशे उपविवेश, इतरेऽपि भगवन्तं वन्दित्वा धर्म्मं च श्रुत्वा शङ्खान्तिकं गत्वा एवमूचु:—सुष्ठु त्वं देवानांप्रिय! अस्मान् हीलयसि, ततस्तान् भगवान् जगाद—मा भो यूयं शङ्खं हीलयत, शङ्खो ह्यहीलनीय:, यतोऽयं प्रियधर्म्मा दृढधर्म्मा च, तथा सुदृष्टिजागरिकां जागरित इत्यादि 6-7।

6,7. शंख तथा शतक—ये दोनों श्रावस्ती नगरी के श्रावक थे। इनकी वक्तव्यता इस प्रकार है—एक बार भगवान श्रावस्ती नगरी में कोष्ठक चैत्य में पधारे। शंख आदि श्रावक भगवान पधारे हैं, यह जानकर भगवान को वंदना करने गए। वहां से लौटते हुए शंख ने कहा—देवानुप्रियो! घर जाकर विपुल आहार आदि सामग्री तैयार करो। हम उसका उपभोग करते हुए पाक्षिक पर्व की आराधना करते हुए विहरण करेंगे। उन्होंने उसे स्वीकार कर लिया। पुन: शंख ने चिंतन किया अशन आदि का उपभोग करते हुए पाक्षिक पौषध की आराधना करना मेरे लिए श्रेयस्कर नहीं है। मेरे लिए यही श्रेयस्कर है कि पौषधशाला में शस्त्र, आभूषण आदि रहित पौषधिक के शांत वेश में विहरण करूं। उसने अपने घर जाकर अपनी पत्‍नी उत्पला को सारी बात बताई और पौषधशाला में पौषध कर लिया। उधर अन्य मित्र श्रावकों ने भोजन आदि तैयार करवाया। सब एक स्थान में एकत्रित हुए। वे सब शंख की प्रतीक्षा में बैठे थे। शंख के न आने पर पुष्कली नामक श्रावक जिसका अपर नाम शतक था, उसे बुलाने भेजा। वह शंख को बुलाने उसके घर आया। समागत शतक का उत्पला ने उचित्त (श्रावकोचित्त) सम्मान किया। वह पौषधशाला में गया। ईर्यापथिकी की। वह शंख से बोला—अशन आदि तैयार है, चलो श्रावक समूह के पास। हम भोजन करें और पाक्षिक पौषध करें। तब शंख ने कहा—मैं प्रतिपूर्ण पौषध में हूं, अत: नहीं आऊंगा। तब पुष्कली ने जाकर श्रावकों को निवेदन किया। उन्होंने भोजन किया। शंख प्रात: पौषध पारकर ही भगवान महावीर की चरण वंदना करने प्रस्थित हुआ। भगवान को वंदना कर वह उचित स्थान में बैठ गया। दूसरे श्रावक भी आए। भगवान को वंदना कर धर्मप्रवचन श्रवण कर वे शंख के पास गए। वे बोले—इस प्रकार हमारी अवहेलना करना क्या आपको शोभा देता है? यह सुनकर भगवान ने उनसे कहा—तुम शंख की अवहेलना मत करो। यह शंख अहीलनीय (अवहेलनीय नहीं) है। यह प्रियधर्मा और दृढ़धर्मा है। यह सुदृष्टि जागरिका से जागृत है।

सुलसा राजगृहे प्रसेनजितो राज्ञ: सम्बन्धिनो नागाभिधानस्य रथिकस्य भार्या बभूव, यस्याश्‍चरितमेवमनुश्रूयते—किल तया पुत्रार्थं स्वपरिरिन्द्रादीन् नमस्यन्नभिहित: अन्यां परिणयेति, स च यस्तव पुत्रस्तेन मे प्रयोजनमिति भणित्वा न तत् प्रतिपन्नवान्, इतश्‍च तस्या: शक्रालये सम्यक्त्वप्रशंसां श्रुत्वा तत्परीक्षार्थं कोऽपि देव: साधुरूपेणागतस्तं च वन्दित्वा बभाण किमागमनप्रयोजनम्? देवोऽवादीत्—तव गृहे लक्षपाकं तैलमस्ति तच्च मे वैद्येनोपदिष्टमिति तद्दीयताम्, ददामीत्यतिगता गृहमध्ये अवतारयन्त्याश्‍च भिन्नं देवेन तद्भाजनम्, एवं द्वितीयं तृतीयं चेत्येवमखेदां दृष्ट्वा तुष्टो देवो द्वात्रिंशितं च गुटिका ददौ। 'एकैकां खादे:' द्वात्रिंशत् ते सुता भविष्यन्ति, प्रयोजनान्तरे चाहं स्मर्त्तव्य: इत्यभिधाय गतोऽसौ, चिन्तितं चानया सर्वाभिरप्येक एव मे पुत्रो भूयादिति सर्वा: पीता:, आहूता द्वात्रिंशत् पुत्रा: वर्द्धते स्म जठरमरतिश्‍च, तत: कायोत्सर्गमकरोत्, आगतो देवो निवेदितो व्यतिकरो विहितो महोपकारो जातो लक्षणत्वपुत्रगण इत्यादि 8।

8. सुलसा—राजगृह में प्रसेनजित नामक राजा था। सुलसा उस राजा के नाग नामक रथिक की पत्‍नी थी। इसका चरित्र इस प्रकार अनुश्रुत है। नाग पुत्र-प्राप्ति के लिए इन्द्र की आराधना करता था। सुलसा ने उसे दूसरा विवाह करने को कहा। मुझे तुमसे ही पुत्र का प्रयोजन है ऐसा कहकर दूसरे विवाह को उसने स्वीकार नहीं किया। एक बार देव सभा में सुलसा की सम्यक्त्व की प्रशंसा सुनकर एक देव साधु का वेश बनाकर आया। उसने वंदना करके आगमन का कारण पूछा। (साधु रूपी) देव ने कहा—तुम्हारे घर में लक्षपाक तैल है, वैद्य ने मुझे उसका सेवन करने के लिए कहा है। अत: मुझे वह दो। अभी देती हूं, यह कहकर वह घर में गई। तैल का पात्र उतारते हुए देव माया से वह पात्र टूट गया। देव ने दूसरा और तीसरा पात्र भी तोड़ दिया। सुलसा फिर भी खिन्न नहीं हुई। यह देखकर देव संतुष्ट हुआ। उसने प्रसन्न होकर सुलसा को बत्तीस गुटिका देते हुए कहा—एक-एक गुटिका का सेवन करना, इससे तुम्हें बतीस पुत्रों की प्राप्ति होगी। विशेष प्रयोजन होने पर मुझे याद करना, ऐसा कहकर वह गया। सुलसा ने सोचा—इन सब गुटिकाओं से एक ही पुत्र हो, ऐसा सोचकर सभी गुटिकाएं एक साथ खा ली। बतीस पुत्र बढ़ने लगे। उदर में पीड़ा भी बढ़ने लगी। उसने कायोत्सर्ग किया। देव आया। उसने सारी बात सुनाई। देव ने महान् उपकार किया। पीड़ा शांत हुई। उसके लक्षणवान बत्तीस पुत्र हुए।

तथा रेवती भगवत औषधदात्री, कथम्? किलैकदा भगवतो मेण्ढिकग्रामनगरे विहरत: पित्तज्वरो दाहबहुलो बभूव लोहितवर्च्चश्‍च प्रावर्त्तत, चातुर्वर्ण्यं च व्याकरोति स्म यदुत गोशालकस्य तपस्तेजसा दग्धशरीरोऽन्त: षण्मासस्य कालं करिष्यतीति, तत्र च सिंहनामा मुनिरातापनावसान एवममन्यत 'मम धर्माचार्यस्य भगवतो महावीरस्य ज्वररोगो रुजति, ततो हा वदिष्यन्त्यन्यतीर्थिका: यथा छद्मस्थ एव महावीरो गोशालकतेजोऽपहत: कालगत:' इति एवम्भूत-भावनाजनितमानसमहादु:खखेदितशरीरो मालुक-कच्छाभिधानं विजनं वनमनुप्रविश्य कुहुकुहेत्येवं महाध्वनिना प्रारोदीत्, भगवांश्‍च स्थविरैस्तमा-कार्योक्तवान् हे सिंह! यत्त्वया व्यकल्पि न तद्भावि, यत इतोऽहं देशोनानि षोडश वर्षाणि केवलिपर्यायं पूरयिष्यामि, ततो गच्छ त्वं नगरमध्ये, तत्र रेवत्यभिधानया गृहपतिपत्‍न्या मदर्थं द्वे कूष्माण्डफलशरीरे उपस्कृते, न च ताभ्यां प्रयोजनम्, तथाऽन्यदस्ति तद्गृहे परिवासितं मार्जाराभिधानस्य वायोर्निवृत्तिकारकं कुक्कुटमांसकं बीजपूरककटाहमित्यर्थ:, तदाहर, तेन न: प्रयोजनमित्येवमुक्तोऽसौ तथैव कृतवान्, रेवती च सबहुमानं कृतार्थमात्मानं मन्यमाना यथा याचितं तत्पात्रे प्रक्षिप्तवती, तेनाप्यानीय तद्भगवतो हस्ते निसृष्टम्, भगवतापि वीतरागतयैवोदरकोष्ठे निक्षिप्तम्, ततस्तत्क्षणमेव क्षीणो रोगो जात:, जातानन्दो यतिवर्गो मुदितो निखिलो देवादिलोक इति 9।

9. रेवती—भगवान को औषधदात्री श्राविका थी। एक बार भगवान मेंढिक ग्राम नगर में आए। वहां विचरण करते हुए भगवान को दाह बहुल पित्त ज्वर हुआ। और अतिसार भी हो गया। चारों वणों में (सर्वत्र) यह अपवाद फैल गया कि भगवान गोशालक के तप: तेज से आहत हुए हैं। उनकी दग्ध देह छह मास के भीतर काल कवलित होगी। भगवान महावीर के शिष्य सिंह नामक मुनि ने जब अपनी आतापना संपन्न होने पर यह सुना तब सोचा—मेरे धर्माचार्य प्रभु महावीर पितज्वर रोग से पीड़ित हैं। ये अन्यतीर्थिक कहेंगे कि भगवान महावीर छद्मस्थ ही हैं, वे गोशालक के तेज से अपहत होकर कालगत हो जाएंगे। इस प्रकार चिन्तन करते हुए उनका मन महान दु:ख से दु:खित हो गया। वे खेदखिन्न होकर मालुकाकच्छ नामक विजन वन में जाकर सुबक-सुबक कर रोने लगे। भगवान ने स्थविरों को भेजकर उन्हें बुलाया व कहा—सिंह! तूने जो सोचा है, वह नहीं होगा। मैं आज से कुछ कम सोलह वर्षों तक केवली पर्याय में रहूंगा। अत: तुम नगर में जाओ। वहां रेवती नामक गृहपति की पत्‍नी ने मेरे लिए दो कुष्मांड फल पकाएं है, वह मत लाना। उसके घर में मार्जार नामक वायुनाशक बिजौरापाक भी बना है। उसे ले आ। उससे हमारा प्रयोजन सिद्ध होगा। भगवान के द्वारा ऐसा कहने पर सिंह अनगार ने वैसे ही किया। उसने भी स्वयं को कृतार्थ मानते हुए बहुमानपूर्वक यथायाचित बिजौरा पाक सिंह अनगार के पात्र में बहराया। सिंह अनगार ने भी भिक्षा में आनीत (बिजौरा पाक) प्रभु को दिया। भगवान ने भी वीतरागता से उसे खाया। उससे रोग उपशांत हो गया। रोगोपशमन से मुनि समुदाय आनंदित हुआ। संपूर्ण देव आदि लोक प्रसन्न हो गया।

सू. 61. एस....काहिंति।

(टी.) अनन्तरं ये तीर्थकरा भविष्यन्ति ते प्रकृताध्ययनानुपातेनोक्ता अधुना तु ये जीवा: सेत्स्यन्ति तथैव तानाह—एस णमित्यादि, तत्र एष इति वासुदेवानां मध्ये पश्‍चिमोऽनन्तरकालातिक्रान्त इति। अज्जो त्ति आमन्त्रणवचनम्।

अनंतर सूत्र में प्रस्तुत अध्ययन के अनुपात से जो तीर्थंकर होंगे, उनका वर्णन किया गया। अब यहां जो जीव (आगामी उत्सर्पिणी) में इसी रूप में सिद्ध होंगे, उन्हें कहते हैं—एस णं इत्यादि। यहां 'एष' का तात्पर्य है वासुदेवों में अंतिम वासुदेव श्रीकृष्ण जो अनंतर काल में सिद्ध होंगे। 'अज्जो' यह आमंत्रण वचन है।

भगवान् महावीर: किल साधूनामन्त्रयति—हे आर्या:! उदये पेढालपुत्ते त्ति सूत्रकृतद्वितीयश्रुतस्कन्धे नालन्दीयाध्ययनाभिहित:, तद्यथा उदकनामाऽनगार: पेढालपुत्र: पार्श्‍वजिनशिष्य:, योऽसौ राजगृहनगर-बाहिरिकाया नालन्दाभिधानाया: उत्तरपूर्वस्यां दिशि हस्तिद्वीपवनखण्डे व्यवस्थित:, तदेकदेशस्थं गौतमं संशयविशेषमापृच्छ्य विच्छिन्नसंशय: सन् चातुर्यामधर्मं विहाय पञ्चयामं धर्मं प्रतिपेदे इति।

भगवान महावीर साधुओं को आमंत्रित करते हैं—हे आर्यो! सूत्रकृतांग के द्वितीय श्रुतस्कंध के नालंदीय अध्ययन में इनका वर्णन है। उदक नाम के अनगार जो पेढाल पुत्र थे वे भगवान पार्श्‍व के शिष्य थे। एकदा वे राजगृह नगर के बहिर्वर्ती नालंदा के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित हस्तिद्वीपवनखंड में ठहरे। उस स्थान में स्थित गणधर गौतम से संशय विशेष पूछकर, उस संशय का निवारण कर चातुर्याम धर्म को छोड़कर पंचयाम धर्म में दीक्षित हुए।

पोट्टिलशतकावनन्तरोक्तावेव। दारुकोऽनगारो वासुदेवस्य पुत्रो भगवतोऽरिष्टनेमिनाथस्य शिष्यो-ऽनुत्तरोपपातिकोक्तचरित इति।

पोट्टिल और शतक का वर्णन पूर्व सूत्र में किया गया ही है। दारुक अनगार वासुदेव के पुत्र और भगवान अरिष्टनेमि के शिष्य थे। उनका चरित अनुत्तरोपपातिक में व्याख्यात है।1

तथा सत्यकिर्निर्ग्रन्थीपुत्रो यस्येदृशी वक्तव्यता—किल चेटकमहाराजदुहिता सुज्येष्ठाभिधाना वैराग्येण प्रव्रजिता उपाश्रयस्यान्तरातापयति स्म, इतश्‍च पेढालो नाम परिव्राजको विद्यासिद्धो विद्या दातुकामो योग्यपुरुषं गवेषयति यदि ब्रह्मचारिण्या: पुत्रो भवेत्तत: सुन्यस्ता विद्या भवेयुरिति भावयंस्तां चातापयन्तीं दृष्ट्वा धूमिकाव्यामोहं कृत्वा बीजं निक्षिप्तवान्, गर्भ: सम्भूतो दारको जात: निर्ग्रन्थिकासमेतो भगवत्समवसरणं गत:, तत्र च कालसन्दीपनामा विद्याधरो वन्दित्वा भगवन्तं पप्रच्छं कुतो मे भयम्?, स्वामी व्याकार्षीत्—एतस्मात् सत्यके:, ततोऽसौ तत्समीपमुपागत्यावज्ञया तं प्रति बभाण—अरे! मां त्वं मारयिष्यसि?, इति भणित्वा पादयो: पातित:, ततोऽन्यदा साध्वीभ्य: सकाशादपहृत्य पितृविद्याधरेण विद्या: ग्राहित:, अथ रोहिण्या विद्यया पञ्चसु पूर्वभवेषु मारित:।

सत्यकी—निर्ग्रंथीपुत्र था। इसकी वक्तव्यता इस प्रकार है—महाराज चेटक की पुत्री सुज्येष्ठा ने वैराग्य के साथ प्रव्रज्या ग्रहण की। एक बार वे उपाश्रय में आतापना (कायोत्सर्ग) ले रही थीं। वहां एक पेढाल परिव्राजक था। वह विद्या सिद्ध था। वह अपनी विद्या देने के लिए योग्य पुरुष की खोज कर रहा था। उसने सोचा—यदि किसी ब्रह्मचारिणी स्त्री से पुत्र उत्पन्न हो तो विद्याएं सुन्यस्त होंगी। एक बार उसने सुज्येष्ठा को आतापना लेते हुए देखा। अपनी विद्या से धूमिका व्यामोह करके उस साध्वी में वीर्य निक्षिप्त कर दिया। उसके गर्भ रहा। एक पुत्र उत्पन्न हुआ। एक बार वह साध्वी के साथ भगवान के समवसरण में गया। वहां कालसंदीप नामक विद्याधर आया हुआ था। उसने भगवान को वंदना कर पूछा—मुझे किससे भय है? भगवान ने कहा—इस सत्यकी से। तब कालसंदीप उसके पास आकर अवज्ञा से बोला—अरे! तू मुझे मारेगा? ऐसा कहकर उसे अपने पैरों में गिराया। एक बार उसके पिता विद्याधर (पेढाल) ने उसे साध्वियों से ले जाकर विद्याएं सिखाई। पूर्व के पांच जन्म तक वह रोहिणी विद्या के द्वारा मारा गया।

षष्ठभवे षण्मासावशेषायुषा तेनासौ नेष्टा, इह तु सप्तमे भवे सिद्धा, तल्ललाटे विवरं विधाय तच्छरीरमतिगता, ललाटच्छिद्रं च देवतया तृतीयमक्षि कृतम्, तेन च स्वपिता स च कालसन्दीपो मारित: विद्याधरचक्रवर्त्तित्वं च प्रापि, ततोऽसौ सर्वांस्तीर्थकरान् वन्दित्वा नाट्यं चोपदर्श्याभिरमते स्मेति।

छठे भव में छह माह आयुष्य शेष रहने पर उसने उस विद्या को साधना छोड़ दिया। सातवें भव में वह सिद्ध हुई। वह सत्यकी के ललाट में छेद कर शरीर में प्रवेश कर गई। देवता ने उस ललाट विवर को तीसरी आंख में परिवर्तित कर दिया। उसने कालसंदीप को मार डाला। वह विद्याधरों का राजा बना। तब से वह सभी तीर्थंकरों को वंदना करता हुआ नाटक दिखाता हुआ विहरण कर रहा है।

तथा श्राविकां श्रमणोपासिकां सुलसाभिधानां बुद्ध: सर्वज्ञधर्म्मे भावितेयमित्यवगतवान् श्राविका वा बुद्धा ज्ञाता येन से श्राविकाबुद्ध: अंमडो अंमडाभिधान: परिव्राजकविद्याधरश्रमणोपासक:, अयं चार्थ: कथानकादवसेय:, तच्चेदम्—चम्पाया नगर्या: अम्बडो विद्याधरश्रावको महावीरसमीपे धर्म्ममुपश्रुत्य राजगृहं प्रस्थित:, स च गच्छन् भगवता बहुसत्त्वोपकाराय भणित:, यथा—सुलसाश्राविकाया: कुशलवार्त्तां कथये:, स च चिन्त्यामास पुण्यवतीयं यस्यास्त्रिलोकनाथ: स्वकीयकुशलवार्त्तां प्रेषयति, क: पुनस्तस्या गुण इति तावत् सम्यक्त्वं परीक्षे, तत: परिव्राजकवेषधारिणा गत्वा तेन भणिताऽसौ—आयुष्मति! धर्मो भवत्या भविष्यतीत्यस्मभ्यं भक्त्या भोजनं देहि, तया भणितम्—येभ्यो दत्ते भवत्यसौ ते विदिता एव, ततोऽसावाकाशविरचिततामरसासनो जनं विस्मापयते स्म, ततस्तं जनो भोजनेन निमन्त्रयामास, स तु नैच्छत्, लोकस्तं पप्रच्छ—कस्य भगवन्! भोजनेन भागधेयवत्तां मासक्षपणपर्यन्ते संवर्द्धयिष्यति?, स प्रतिभणति स्म—सुलसाया:, ततो लोकस्तस्या वर्द्धनकं न्यवेदयत्, यथा तव गेहे भिक्षुरयं बुभुक्षु:, तयाऽभ्यधायि—किं पाषण्डिभिरस्माकमिति, लोकस्तस्मै न्यवेदयत्।

श्राविका द्वारा संबुद्ध अंबड़ परिव्राजक—श्राविका श्रमणोपासिका सुलसा जो कि सर्वत्र भगवान महावीर के शासन में भाविता है यह जिसने जाना अथवा जिसने श्राविका से जाना वह श्राविकाबुद्ध अंबड़। अंबड़ परिव्राजक विद्याओं का स्वामी व श्रमणोपासक था। इस संदर्भ में यह कथानक ज्ञातव्य है। चंपा नगरी में अंबड़ नामक विद्याधर श्रावक ने भगवान से धर्म सुनकर राजगृही की ओर प्रस्थान किया। उस जाते हुए को भगवान ने बहु जीवों के उपकारार्थ कहा—सुलसा श्राविका को कुशल समाचार कहना। उसने सोचा—यह कितनी पुण्यवती है, जिसे स्वयं त्रिलोकीनाथ अपनी कुशलवार्ता भेज रहे हैं। उसमें ऐसा क्या गुण है? मैं उसके सम्यक्त्व की परीक्षा करूंगा? वह परिव्राजक के वेश में सुलसा के घर गया और बोला—आयुष्मति! मुझे भक्ति से भोजन दो, तुम्हें धर्म होगा। वह बोली—मैं जानती हूं किसे देने से धर्म होगा। तब अंबड़ आकाश में पद्मासन लगाकर जनता को विस्मित करने लगा। लोगों ने उसे भोजन के लिए निमंत्रण दिया। उसने निमंत्रण स्वीकार नहीं किया। लोगों ने उसे पूछा—भगवन्! किस भाग्यशाली के द्वारा प्रदत्त भोजन से मासक्षमण पूर्ण होगा। उसने कहा—सुलसा के यहां भोजन लूंगा। तब लोगों ने उसे यह आह्लाददायी निवेदन किया कि यह भिक्षु तुम्हारे घर भोजन लेगा। वह बोली—मुझे पाखंड़ियों से क्या लेना-देना? लोगों ने अंबड़ से यह बात कही।

तेनापि व्यज्ञायि परमसम्यग्दृष्टिरेषा या महातिशयदर्शनेऽपि न दृष्टिव्यामोहमगमदिति, ततो लोकेन सहासौ तद्गेहे नैषधिकीं कुर्वन् पञ्चनमस्कारमुच्चारयन् प्रविवेश, साऽप्यभुत्थानादिकां प्रतिपत्तिमकरोत्, तेनाप्यसावुपबृंहितेति, यश्‍चौपपातिकोपाङ्गे महाविदेहे सेत्स्यतीत्यभिधीयते सोऽन्य इति सम्भाव्यते।

अंबड़ ने कहा—यह परम सम्यग्दृष्टि है जो महान् अतिशय दिखाने पर भी दृष्टि व्यामोह को प्राप्त नहीं हुई है। तब अंबड़ संन्यासी लोगों के साथ उसके घर गया। नैषधिकी (निस्सही-निस्सही कहकर) कर, पांच नमस्कार का उच्चारण कर उसने सुलसा के घर में प्रवेश किया। उसने भी अभ्युत्थान आदि प्रतिपत्ति की। वह उससे प्रतिबुद्ध हुआ। औपपातिक सूत्र (40) में जिस अंबड़ के लिए महाविदेह में सिद्ध होने की बात बताई है वह कोई अन्य है, ऐसी संभावना है।

तथा आर्यापि आर्यिकाऽपि सुपार्श्‍वाभिधाना पार्श्‍वापत्यीया पार्श्‍वनाथशिष्यशिष्या। चत्वारो यामा महाव्रतानि यत्र स चतुर्यामस्तं प्रज्ञाप्य सेत्स्यन्ति 5, एतेषु च मध्यमतीर्थकरत्वेनोत्पत्स्यन्ते केचित् केचित्तु केवलित्वेन, भवसिद्धिओ उ भयवं सिज्झिस्सइ कण्हतित्थम्मी ( ) ति वचनादिति भाव:, शेषं स्पष्टम्।

सुपार्श्‍वा नामक आर्या भी पार्श्‍वापत्यीय आर्या है, वह भगवान पार्श्‍वनाथ की परम्परा से है। जिसमें चार याम—महाव्रत हैं वह चतुर्याम है। उस चतुर्याम धर्म की प्ररूपणा करके सिद्ध होंगे। इनमें कुछ मध्यम तीर्थंकर (दूसरे से तेईसवें तक) के रूप में उत्पन्न होंगे, कुछ केवली के रूप में होंगे। भवसिद्धिक होकर किसी तीर्थ में सिद्ध होंगे—इस वचन के अनुसार यह भाव है। शेष स्पष्ट है।

सू. 62. एस....महापउमो।।

(टी.) अनन्तरसूत्रोक्तस्य श्रेणिकस्य तीर्थकर-त्वाभिधानायाह—एस णमित्यादि जस्सीलसमायारो इत्यादिगाथापर्यन्तं सूत्रम्, सुगमं चैतत्, नवरम् एष: अनन्तरोक्त आर्या इति श्रमणामन्त्रणम्, भिंभि त्ति ढक्का, सा सारो यस्य स तथा, किल तेन कुमारत्वे प्रदीपनके जयढक्का गेहान्निष्काशिता तत: पित्रा भिंभिसार उक्त इति, सीमन्तके नरकेन्द्रके प्रथमप्रस्तटवर्त्तिनि चतुरशीतिवर्षसहस्रस्थितिषु नारकेषु मध्ये नारकत्वेनोत्पत्स्यते काल: स्वरूपेण, कालावभास: काल एवावभासते पश्यताम्, यावत् करणात् गंभीरलोमहरिसे, गंभीरो महान्, लोमहर्षो भयविकारो यस्य स तथा भीमो विकराल:, उत्तासणओ उद्वेगजनक:, परमकिण्हे वन्नेणं ति प्रतीतम्, स च तत्र नरके वेदनां वेदयिष्यति, उज्ज्वलां विपक्षस्य लेशेनाप्यकलङ्कितां यावत्करणात् त्रीणि मनोवाक्कायबलानि। उपरिममध्यमाधस्तनकायविभागान् वा तुलयति जयतीति त्रितुला, ताम्, क्‍वचिद्विपुलामिति पाठ:, तत्र विपुला शरीरव्यापिनी, ताम्, तथा प्रगाढां प्रकर्षवतीम्, कटुकां कटुकरसोत्पादितां कर्कशां कर्कशस्पर्शसम्पादिताम्, अथवा कटुकद्रव्यमिव कटुकामनिष्टाम्, एवं कर्कशामपि, चण्डां वेगवतीं झटित्येव मूर्च्छोत्पादिकाम्, वेदना हि द्विविधा—सुखा दु:खा चेति, सुखाव्यवच्छेदार्थं दु:खामित्याह, दुर्गां पर्वतादिदुर्गमिव कथमपि लङ्घयितुमशक्याम्, दिव्यां देवनिर्मिताम्, किं बहुना? दुरधिसहां सोढुमशक्यामिति।

अनंतर सूत्र में वर्णित राजा श्रेणिक के तीर्थंकरत्व का विवेचन करने के लिए 'एस णं से जस्सीलसमायारो' गाथा पर्यंत सूत्र कहा है। यह सुगम है। यहां 'एष' का तात्पर्य है पूर्व सूत्र में उक्त (राजा श्रेणिक)। आर्या श्रमणों को आमंत्रण है। भिंभि अर्थात् बड़ा ढोल, वह जिसका सार है वह, क्योंकि उसने कुमारावस्था में जलते हुए महल से जयढक्का—बड़ा नगारा निकाला था। अत: पिता ने उसे भिंभिसार कहा था। सीमंतक नरकेन्द्रक के प्रथम प्रस्तटवर्ती रत्‍नप्रभा में चौरासी हजार वर्ष की आयु स्थिति वाले नारकों के मध्य उत्पन्न होगा। उसका वर्ण काला, काली आभावाला, महान् लोमहर्षक, गंभीर-महान लोमहर्षक भय विकार जिनका है, वह। भीम—विकराल, उद्वेगजनक, परम कृष्ण वर्ण वाला होगा। वह उस नरक में वेदना का अनुभव करेगा। उज्ज्वल—ज्वलंत। यहां यावत् का अर्थ है—मन, वचन और काय—तीनों की कसौटी करनेवाली अथवा शरीर के ऊपरी, मध्य व अधस्तन तीनों विभागों को तोलनेवाली वेदना त्रितुला। कहीं विपुला पाठ भी मिलता है। विपुला अर्थात् शरीरव्यापी, प्रगाढा—प्रगाढ़, कटुक-कटुकरसजनक, कर्कश—कर्कशस्पर्शदायी अथवा कटुक द्रव्य की भांति अनिष्ट, ऐसे ही कर्कश भी। चंडा—वेगवती, शीघ्र मूर्च्छा उत्पन्न करनेवाली। वेदना दो प्रकार की है—सुखा और दु:खा। सुखा के व्यवच्छेद के लिए दु:खा कहा है। दुर्गा—पर्वत आदि दुर्ग की भांति कैसे भी लांघने में अशक्य। दिव्या—देवनिर्मित (परमाधामी देवकृत)। दुरधिसहा—सहने में अशक्य।

इहैव जम्बूद्वीपे, नासङ्ख्येयतमे, पुमत्ताए त्ति पुंस्तया पच्चायाहिइ त्ति प्रत्याजनिष्यते, बहुपडिपुन्नाणं ति अतिपूरिपूर्णानामर्द्धमष्टमं येषु तान्यर्द्धाष्टमानि तेषु रात्रिन्दिवेषु अहोरात्रेषु व्यतिक्रान्तेषु, इह षष्ठी सप्तम्यर्थे, सुकुमारौ कोमलौ पाणी च पादौ च यस्य स सुकुमार-पाणिपाद:, तम्, प्रतिपूर्णानि स्वकीयस्वकीयप्रमाणत: प्रतिपुण्यानि वा पवित्राणि पञ्च इन्द्रियाणि करणानि यस्मिंस्तत्तथा, अहीनमङ्गोपाङ्गप्रमाणत: प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियं प्रतिपुण्यपञ्चेन्द्रियं वा शरीरं यस्य सोऽहीन-प्रतिपूर्णपञ्चेन्द्रियशरीर: अहीनप्रतिपुण्यपञ्चेन्द्रियशरीरो वा, तम्, तथा लक्षणं पुरुषलक्षणं शास्त्राभिहितम्, अस्थिष्वर्था: सुखं मांसे ( ) इत्यादि, मानोन्मानादिकं वा, व्यञ्जनं मष-तिलकादि, गुणा: सौभाग्यादय:, अथवा लक्षण-व्यञ्जनयोर्ये गुणास्तैरुपेतो लक्षण-व्यञ्जनगुणोपेत:, उववेओ त्ति तु प्राकृतत्वाद्वर्णागमत:, अथवा उप अपेत इति स्थिते शकन्ध्वादिदर्शनादकारलोप इत्युपपेत इति लक्षणव्यञ्जनगुणोपपेत:, तम्, लक्षण-व्यञ्जनस्वरूपमिदमुक्तम्—

इहैव—इसी जंबूद्वीप में, न कि असंख्यातवें जम्बूद्वीप में। पुमत्ताए—पुरुषरूप में पैदा होंगे। अतिपरिपूर्ण सार्ध सात दिन जिसमें है वह अर्द्ध अष्टम अहोरात्र व्यतीत होने पर। यहां षष्ठी के स्थान पर सप्तमी विभक्ति का प्रयोग किया गया है। सुकुमार पाणिपाद—सुकुमार हाथ-पैर वाला। प्रतिपूर्ण—अपने-अपने प्रमाण से प्रतिपूर्ण अथवा प्रतिपुण्य—पवित्र जिनके पांच इन्द्रियां हैं और वह अहीन अंगोपांग—प्रमाणोपेत पूर्ण अंग-उपांग वाला, प्रतिपूर्ण पंचेन्द्रिय अथवा प्रतिपुण्य पंचेन्द्रिय वाला है जिसका शरीर वह अहीनप्रतिपूर्ण पंचेन्द्रिय शरीर है अथवा अहीन प्रतिपुण्य पंचेन्द्रिय शरीर है। तथा लक्षण-शास्त्रोक्तपुरुषलक्षण, जैसे—(दृढ़) अस्थि से अर्थ, मांसल होने पर सुख इत्यादि। अथवा मान-उन्मान, व्यंजन—मष, तिल आदि, गुण—सौभाग्य आदि अथवा लक्षण और व्यंजन के जो गुण हैं उनसे युक्त लक्षणव्यंजनगुणोपेत है। 'उववेओ' में प्राकृत के कारण वर्ण का आगम हुआ है। अथवा उप अपेत ऐसा होने पर 'शकन्ध्वादि' से अकार का लोप होने से उपपेत हुआ, अत: लक्षण व्यंजनगुणोपपेत, उसे। लक्षण व्यंजन का स्वरूप यहां कहा गया है।

माणुम्माणपमाणादि लक्खणं वंजणं तु मसमाई।

सहजं व लक्खणं वंजणं तु पच्छा समुप्पन्नं।।

( )

मान-उन्मान-प्रमाण आदि सामुद्रिक शास्त्रोक्त लक्षण है। मस, तिल आदि व्यंजन है। लक्षण सहजात होते हैं। व्यंजन बाद में उत्पन्न होते हैं।

लक्षणमेवाधिकृत्य विशेषणान्तरमाह—माणुम्माणे-त्यादि, तत्र मानं जलद्रोणप्रमाणता, सा ह्येवम्—जलभृते कुण्डे प्रमातव्यपुरुष उपवेश्यते, ततो यज्जलं कुण्डान्निर्गच्छति तद्यदि द्रोणप्रमाणं भवति तदा स पुरुष: मानोपपन्न इत्युच्यते, उन्मानं तुलारोपितस्यार्द्ध-भारप्रमाणता, प्रमाणम् आत्माङ्गुलेनाष्टोत्तर-शताङ्गुलोच्छ्रयता, उक्तं च—

लक्षण के संदर्भ में अन्य विशेषण को कहते हैं—माणुम्माण इत्यादि। जलद्रोणप्रमाणता है। वह इस प्रकार है—जल से भरे कुंड में उस पुरुष को उतारा जाता है, जिसका 'मान' जानना होता है। पुरुष के जल में बैठने पर जितना जल कुंड से बाहर निकलता है, वह यदि द्रोण प्रमाण होता है, तब वह पुरुष मानोपपन्न कहा जाता है। उन्मान—तराजू में तोलने पर जिस व्यक्ति का भार 'अर्धभार' (डेढ़ मन, ढाई सेर) प्रमाण होता है। प्रमाण—स्वयं के अंगुल से जिसकी ऊंचाई एक सौ आठ अंगुल होती है। कहा भी है—

जलदोण मद्धभारं समुहाइं समुस्सिओ व जो नव उ।

माणुम्माणपमाणं तिविहं खलु लक्खणं एयं।।

( )

तीन प्रकार का लक्षण इस प्रकार है—जलद्रोण, अर्धभार और मुख सहित शरीर की ऊंचाई। ये क्रमश: मान, उन्मान और प्रमाण रूप त्रिविध लक्षण हैं।

ततश्‍च मानोन्मानप्रमाणै: प्रतिपूर्णानि सुष्ठु जातानि सर्वाण्यङ्गानि शिर:प्रभृतीनि यस्मिंस्तत् तथाविधं सुन्दरमङ्गं शरीरं यस्य स तथा, तं मानोन्मानप्रमाण-प्रतिपूर्णसुजातसर्वाङ्गसुन्दराङ्गम्, तथा शशिवत् सौम्याकारं कान्तं कमनीयं प्रियं प्रेमावहं दर्शनं यस्य स शशि-सौम्याकारकान्तप्रियदर्शन:, तम्, अत एवं सुरूपमिति दारकं प्रजनिष्यति भद्रेति सम्बन्ध:। जं रयणिं च त्ति यस्यां च रजन्यां तं रयणिं च त्ति तस्यां रजन्यां पुनरिति, अर्द्धरात्र एव च तीर्थकरोत्पत्तिरिति रजनीग्रहणम्। से दारए पयाहिइ त्ति स दारक: प्रजनिष्यते उत्पस्त्यत इति, सब्भिंतरबाहिरए त्ति सहाभ्यन्तरेण बाह्यकेन च नगरभागेन यन्नगरं तत्र, सर्वनगर इत्यर्थ:, विंशत्या पलशतैर्भारो भवति अथवा पुरुषोत्क्षेपणीयो भारो भारक इति य: प्रसिद्ध:, अग्रं परिमाणम्, ततो भार एकाग्रं भाराग्रम्, तेन भाराग्रेण भाराग्रशो भारपरिमाणत:, एवं कुम्भाग्रश:, नवरं कुम्भ आढकषष्ट्यादिप्रमाण:, पद्मवर्षश्‍च रत्‍नवर्षश्‍च वर्षिष्यति भविष्यतीत्यर्थ:, जाव ति करणात् निव्वत्ते असुइजायकम्मकरणे संपत्ते त्ति दृश्यम्, तत्र निर्वृत्ते निर्वर्त्तित इत्यर्थ:, पाठान्तरत: निवत्ते वा निवृत्ते उपरते अशुचीनाम् अमेध्यानां जातकर्म्मणां प्रसवव्यापाराणां करणे विधाने, सम्प्राप्ते आगते बारसाहदिवसे त्ति द्वादशानां पूरणो द्वादश: स एवाख्या यस्य स द्वादशाख्य: स चासौ दिवसश्‍चेति विग्रह:, अथवा द्वादशं च तदहश्‍च द्वादशाहस्तन्नामको दिवसो द्वादशाहदिवस इति, अयं ति इदं वक्ष्यमाणतया प्रत्यक्षासन्नम् एयारूवं ति एतदेव रूपं स्वभावो यस्य न मात्रयापि प्रकारान्तरापन्नमित्यर्थ:, किं तत्? नामधेयं प्रशस्तं नाम, किंविधम्? गौणं न पारिभाषिकम्, गौणमित्युमुख्यमपि स्यादित्याह—गुणनिप्फन्नं ति गुणानाश्रित्य पद्मवर्षादीन् निष्पन्नं गुणनिष्पन्नमित्यक्षर-घटना, महापउमे महापउमे त्ति तत्पित्रो: पर्यालोचनाभिलापानुकरणम्। तए णं ति पर्यालोचनानन्तरं महापउम इति महापद्म इत्येवंरूपम्।

इस प्रकार जिनके शरीर के मस्तिष्क प्रभृति सभी अंग मान, उन्मान और प्रमाण से प्रतिपूर्ण सुंदर है वह मानोन्मानप्रमाण प्रतिपूर्ण सर्वांग सुंदरांग है। चंद्रमा की भांति सौम्याकार, कान्त-कमनीय और जो प्रिय दर्शन है वह शशिसौम्याकारकान्तप्रियदर्शन है, उसे। अत: भद्रा सुरूप पुत्र का प्रसव करेगी—यह वृत्तांत है। जिस रात्रि में वह (पुत्र को जन्म देगी) उसी रात्रि में, यहां तीर्थंकर की उत्पत्ति अर्धरात्रि में ही होगी—इसलिए रात्रि शब्द ग्रहण किया है। वह बालक का प्रसव करेगी। अभ्यंतर सहित बाह्य नगर में अर्थात् समग्र नगर में। दो हजार पलों का भार होता है। अथवा एक पुरुष द्वारा उठाया जानेवाला वजन भार है, जो प्रसिद्ध है। अग्र—परिमाण, भार ही अग्र भाराग्र है। उस भाराग्र से भार परिमाणत:, इसी प्रकार कुंभाग्रश: कुंभ के प्रमाण वाले कुंभ—साठ आढक आदि प्रमाण पद्मवर्षा और रत्‍नवर्षा होगी। यावत् से तात्पर्य है अशुचि कर्म से निवृत्त हो। यहां निर्वृत्त का अर्थ है—निर्वर्त्तित (पूर्ण) पाठान्तर से निवृत्ते—उपरत होने पर। अशुचि—अमेध्य, जातकर्म—प्रसवजनित, करण—विधान, बारहवां दिन आने पर, द्वादशाख्य दिवस। द्वादश-दिवस यहां बहुब्रीहि समास है। अयं अर्थात् यह कथनीय प्रत्यक्ष प्रसंग, यही न कि प्रकारान्तर प्राप्त, नामधेयं—प्रशस्त गुणानुरूप नाम। गौण—पारिभाषिक नहीं, गुण के अनुसार, जैसे—पद्मवर्षा आदि से संबद्ध (यह शब्दार्थ है)। महापद्म—यह पर्यालोचन करके कि इसके जन्म पर पद्म और रत्‍नों की वृष्टि हुई है। अत: उनके माता-पिता द्वारा महापद्म नाम रखा गया।

साइरेगट्ठवासजायगं ति सातिरेकाणि साधिकान्यष्टौ वर्षाणि जातानि यस्य स तथा, तम्। रायवन्नओ ति राजवर्णको वक्तव्य:, स चायम्—महया हिमवंत-महंतमलय-मंदर-महिंदसारे महता गुणसमूहेनान्तर्भूत-भावप्रत्ययत्वाद्वा महत्तया हिमवांश्‍च वर्षधरपर्वत:, महांश्‍चासौ मलयश्‍च विन्ध्य इति चूर्णिकार:, महामलय: स च मन्दरश्‍च मेरु:, महेन्द्रश्‍च शक्रादि:, ते इव सार: प्रधानो य: स तथा। अच्चंत-विसुद्धदीहरायकुलवंसप्पसूए, अत्यन्तविशुद्ध: सर्वथा निर्दोष: दीर्घश्‍च पुरुषपरम्परापेक्षया यो राज्ञां भूपालानां कुललक्षणो वंश: सन्तानस्तत्र प्रसूतो जातो य: स तथा। निरंतरं रायलक्खणविराइयंगुवंगे नैरन्तर्येण राजलक्षणै: चक्र-स्वस्तिकादिभिर्विराजितान्यङ्गानि शिर:प्रभृतीन्यु-पाङ्गानि च अङ्गुल्यादीनि यस्य स तथा। बहुजण-बहुमाणपूइए सव्वगुणसमिद्धे खत्तिए मुदिए त्ति प्रतीतम्। मुद्धाभिसित्ते पितृ-पितामहादिभिर्मूर्द्धन्यभिषिक्तो य: स तथा। माउपउसुजाए सुपुत्रो विनीतत्वादिनेत्यर्थ:, दयप्पत्ते दयाप्राप्तो दयाकारीत्यर्थ:, सीमंकरे मर्यादाकारी, सीमंधरे मर्यादां पूर्वपुरुषकृतां धारयति नात्मनापि लोपयति य: स तथा, खेमंकरे नोपद्रवकारी, खेमंधरे क्षेमं धारयत्यन्यकृतमिति य: स तथा, माणुस्सिंदे, जणवयपिया लोकपिता वत्सलत्वात्, जणवयपुरोहिए जनपदस्य पुरोधा: पुरोहित:, शान्तिकारीत्यर्थ:, सेतुकरे सेतुं मार्गमापद्गतानां निस्तरणोपायं करोति य: स तथा, केतुकरे चिह्नकर: अद्भुतकारित्वादिति।

सातिरेक आठ वर्ष आयु होने पर। राजवर्णक यावत् राज्य संचालन करेगा। वह कैसा राजा होगा, यह इस प्रकार है—महान गुण समूह के द्वारा अन्तर्भूत होने महान हिमवत वर्षधर पर्वत, महान् मलय, विंध्य—यह चूर्णिकार का मत है। महामलय और मंदर—मेरुपर्वत और महेन्द्र (शक्र आदि) उनकी भांति सार-श्रेष्ठ जो है। अत्यन्त विशुद्ध—सर्वथा निर्दोष, दीर्घ-पुरुष परंपरा की अपेक्षा जो राजाओं के कुल-वंश में उत्पन्न है। निरन्तर से चक्र, स्वस्तिक आदि से जिनके मस्तक आदि अंग और अंगुली आदि उपांग सुशोभित हैं। बहुजन, बहुमान पूजित आदि प्रतीत ही हैं। मूर्द्धाभिसिक्त—जो पिता, पितामह आदि से मूर्धाभिषिक्त है वह, विनीत आदि होने से जो माता-पिता का सुपुत्र है। दयपत्त—दया करनेवाला, सीमंकर—मर्यादाकर्त्ता, सीमंधर—पूर्वपुरुषों द्वारा कृत मर्यादाओं को जो स्वयं भी धारण करता है, लोप नहीं करता है। खेमंकर—कल्याण करने वाला, जो अन्तकृत क्षेम को धारण करनेवाला है। वत्सल होने से लोकपिता, जणवयपुरोहिए—जनपद के पुरोधा, पुरोहित, शांतिकर्ता। सेतुकर—आपत्ति प्राप्त मार्ग के निस्तरण का उपाय करनेवाला सेतु है। केतुकर—अद्भुत करनेवाला होने से चिह्नकर।

नरपवरे नरै: प्रवर: नरा वा प्रवरा यस्य स तथा, पुरिसवरे पुरुषप्रधान:, पुरिससीहे शौर्याद्यधिकतया, पुरिसआसीविसे शापसमर्थत्वात्, पुरिसपुंडरीए पूज्यत्वात् सेव्यत्वाच्च, पुरिसवरगंधहत्थी शेषराजगज-विजयित्वात्, अड्ढे धनेश्‍वरत्वात्, दित्ते दर्प्पवत्त्वात् वित्ते प्रसिद्धत्वात्, वित्थिन्नविपुलभवणसयणासण-जाणवाहणाइन्ने पूर्ववत्, बहुधणबहुजायरूवरयए, आओगपओगसंपउत्ते, आयोगप्रयोगा द्रव्यार्जनो-पायविशेषा: सम्प्रयुक्ता: प्रवर्त्तिता येन स तथा, विच्छड्डियपउरभत्तपाणे, बहुदासीदासगोमहिसग-वेलगप्पभूए, पडिपुन्नजंत-कोस-कोट्ठागारा-ऽऽयुहागारे, यन्त्राणि जलयन्त्रादीनि, कोश: श्रीगृहम्, कोष्ठागारं धान्यागारम्, आयुधागारं प्रहरणकोश:, बलवं हस्त्यादिसैन्ययुक्त:, दुब्बलपच्चामित्ते अबलप्राति-वेशिकराज:। ओहयकंटयं निहयकंटयं मलियकंटयं उद्वियकंटयं अकंटयं एवं ओहयसत्तु 5, उपहता राज्यापहारात् निहता मारणात् मलिता मानभञ्जनादुद्धृता देशनिष्काशनात् कण्टका दायादा यत्र राज्ये तत्तथा, अत एवाऽकण्टकम्, एवं शत्रवोऽपि, नवरं शत्रवस्तेभ्योऽन्ये, पराइयसत्तुं विजयवत्त्वादिति, ववगयदुब्भिक्खं मारिभयविप्पमुक्कं खेमं सिवं सुभिक्खं पसन्नडिंब-डमरम्, डिम्बानि विघ्‍ना डमराणि कुमारादि-व्युत्थानादीनि, रज्जं पसासेमाणे त्ति पालयन् विहरिस्सइ त्ति।

नरप्रवर, पुरुषप्रवर, पुरिससीहे—शौर्य आदि की अधिकता से पुरुषसिंह। पुरिसआसीविसे—शाप देने में समर्थ होने से पुरुषआशीविष, पुरुषपुंडरीए—पूज्यत्व और सेव्यत्व होने से पुरुषपुंडरीक, पुरुषवरगंधहत्थी—शेषराज हाथी को जीतने से पुरुषवरगंधहस्ती, अड्ढे—धन का ईश्‍वर होने से आढ्य, दित्ते-दीप्त अथवा दर्पयुक्त होने से दृप्त अथवा दीप्त। वित्ते—प्रसिद्ध होने से वृत्त। विस्तीर्ण विपुल भवन, शयन, आसन, यान, वाहन से आकीर्ण आदि पूर्व में व्याख्यात हैं। बहुत धन, प्रचुर जातरूप-स्वर्ण, रजत, आयोग-प्रयोग—द्रव्यार्जन के उपाय विशेष में जो प्रवर्तित है। विछर्दित प्रचुर भक्तपान अर्थात् जहां भक्तपान की प्रचुरता है, बहुत दासी-दास, गौ जाति, महिष, गवेलक आदि युक्त, यंत्र, कोश, धान्यागार आयुधगार युक्त यंत्राणि—जलयंत्र आदि, कोश—श्रीगृह, कोष्ठागार-धान्यागार, आयुधागार—शस्त्रागार, बलवे—हाथी आदि सेना (गज सेना आदि) से युक्त, दुब्बलपच्चामिते—दुर्बल के मित्र पड़ौसी ओहयकंटयं उपहत कंटक—राज्यापहार से जिन्होंने शत्रुओं को उपहत कर दिया है। निहत—मारने से जो हत हो गए हैं। मलित—मानभंग होने से, उद्धृत्ता—देश से निष्कासन से, कंटक—जो राज्य में दावेदार थे वे कंटक, इसी प्रकार शत्रु भी, तथापि शत्रु उनसे भिन्न है। विजयी होने से पराजित शत्रु, दुर्भिक्ष रहित, महामारी के भय से विप्रमुक्त....आदि। डिम्बानि—विघ्‍न, डमराणि—कुमार आदि का व्युत्थान आदि। राज्य का संचालन करते हुए विहरण करेगा।

दो देवा महिड्ढिया इत्यत्र यावत्करणात् महज्जुइया महाणुभागा महायसा महाबलेति दृश्यम्, सेणाकम्मं ति सेनाया: सैन्यस्य कर्म्म व्यापार: शत्रुसाधनलक्षण: सेनाविषयं वा कर्म इतिकर्त्तव्यतालक्षणं सेनाकर्म्म, पूर्णभद्रश्‍च दक्षिणयक्षनिकायकेन्द्र: माणिभद्रश्‍च उत्तरयक्षनिकायेन्द्र:। बहवे राईसरेत्यादि, राजा महामाण्डलिक:, ईश्‍वरो युवराजो माण्डलिकोऽमात्यो वा, अन्ये तु व्याचक्षते—अणिमाद्यष्टविधैश्‍वर्ययुक्त ईश्‍वर इति, तलवर: परितुष्टनरपतिप्रदत्तपट्टबन्धभूषित:, माडम्बिक: छिन्नमडम्बाधिप:, कौटुम्बिक: कतिपय-कुटुम्बप्रभु:, इभ्यं अर्थवान्, स च किल यदीयपुञ्जीकृतद्रव्यराश्यन्तरितो हस्त्यपि नोपलभ्यत इत्येतावताऽर्थेनेति भाव:, श्रेष्ठी श्रीदेवताध्यासित-सौवर्णपट्टभूषितोत्तमाङ्ग: पुरज्येष्ठो वणिक्,

यहां यावत् से दो महर्धिक देव, महाद्युतिसंपन्न, महानुभाव, महान यशस्वी, महाबली वाच्य हैं। सैन्य कर्म, शत्रु को साधनेवाली सैनिक शिक्षा अथवा सेना संबंधी कर्म कर्त्तव्यता लक्षण सेनाकर्म है। पूर्णभद्र—दक्षिण यक्ष निकाय के इन्द्र और माणिभद्र-उत्तरयक्ष-निकाय के इन्द्र हैं। बहुत से राजा—महामांडलिक आदि। आठ हजार राजाओं के अधिपति को महामांडलिक कहते हैं। युवराज, मांडलिक अथवा अमात्य आदि इसके पर्याय हैं। अन्य आचार्यों ने अणिमा आदि आठ प्रकार के ऐश्‍वर्य संपन्न को ईश्‍वर कहा है। तलवर—कोतवाल, जिन्हें राजा परितुष्ट होकर पट्टबंध से विभूषित करता है वह तलवर है। माडंबिक—मडंब का अधिपति, जिसके पास कोई नगर न हो। कौटुम्बिक—कुछ कुटुंबों का स्वामी। इभ्य—धनवान, वह इतना धनवान हो कि उसकी समग्र पुंजीकृत धन राशि के ढेर में छिपा हुआ हाथी भी न दिखे। श्रेष्ठी—श्रीदेवी से अंकित सोने के पट्ट से जिसका मस्तक शोभित रहता है, वह नगर का ज्येष्ठ वणिक्—नगरसेठ।

सेनापति: नृपतिनिरूपितो हस्त्यश्‍व-रथ-पदातिसमुदाय-लक्षणाया: सेनाया: प्रभुरित्यर्थ:, सार्थवाहक: सार्थनायक:, एतेषां द्वन्द्व:, ततश्‍च राजादय: प्रभृति: आदिर्येषां ते तथा।

सेनापति—हाथी, अश्‍व, रथ और पदाति—इन चतुर्विध सेनाओं का अधिपति, जो राजा द्वारा नियुक्त किया हुआ हो। सार्थवाहक—सार्थनायक। इनमें द्वन्द्व समास है। अत: राजा आदि जिसकी आदि में हैं, वे।

देवसेणे त्ति देवावेव सेना यस्य देवाधिष्ठिता वा सेना यस्य से देवसेन इति, देवसेणातीति देवसेन इत्येवंरूपम्। सेतेत्यादि, श्रेयान् अतिप्रशस्य: श्‍वेतो वा, कीदृगित्याह—शङ्खतलेन कम्बुरूपेण विमलेन पङ्कादिरहितेन सन्निकाश: सदृशो य: स शङ्खतलविमलसन्निकाश:, दुरूढे त्ति आरूढ: समाणे त्ति सन् अतियास्यति प्रवेक्ष्यति निर्यास्यति निर्गमिष्यतीति, क्‍वचिद्वर्त्तमान-निर्द्देशो दृश्यते स च तत्कालापेक्ष इति, एवं सर्वत्र।

देवसेण अर्थात् जिसकी सेना देवता की भांति हो अथवा देवाधिष्ठित हो वह देवसेन है। अत: जिसके पास देवसेना है, वह देवसेन है। सेत अर्थात् श्रेय—अति प्रशस्य अथवा श्‍वेत। वह कैसा है? इसे प्रकट करते हुए कहते हैं—शंखतल-कंबुरूप के समान विमल—पंक आदि रहित, सन्निकाश—सदृश जो है, वह शंखतलविमलसन्निकाश है। दुरूढ़—आरूढ़। अतियास्यति—प्रवेश करेंगे, निर्यास्यति—निष्क्रमण करेंगे। कहीं वर्तमान काल का निर्देश मिलता है, वह तत्काल की अपेक्षा है। इसी प्रकार सर्वत्र है।

गुरुमयहरएहिं ति गुर्वो: मातापित्रोर्महत्तरा: पूज्या: अथवा गौरवार्हत्वेन गुरवो महत्तराश्‍च वयसा वृद्धत्वाद्ये ते गुरुमहत्तरा:। पुणरवि त्ति महत्तराभ्युज्ञानानन्तरं लोकान्ते लोकाग्रलक्षणे सिद्धस्थाने भवा लौकान्तिका:, भाविनि भूतवदुपचारन्यायेन चैवं व्यपदेश:, अन्यथा ते कृष्णराजीमध्यवासिन:, लोकान्तभावित्वं च तेषामनन्तरभव एव सिद्धिगमनादिति। जीतकल्प: आचरितकल्पो जिनप्रतिबोधनलक्षणो विद्यते येषां ते जीतकल्पिका:, आचरितमेव तेषामिदम्, न तु तैस्तीर्थकर: प्रतिबोध्यते, स्वयंबुद्धत्वाद्भगवत इति। ताहिं ति ताभिर्विवक्षिताभि: वग्गूहिं ति वार्ग्भिकाभिरानन्द उत्पद्यत इति भाव:, इष्टाभि: इष्यन्ते स्म या:, कान्ताभि: कमनीयाभि:, प्रियाभि: प्रेमोत्पादिकाभि:, विरूपा अपि कारणवशात् प्रिया भवन्तीत्यत उच्यते—मनोज्ञाभि: शुभस्वरूपाभि:, मनोज्ञा अपि शब्दतोऽर्थतो न हृदयङ्गमा भवन्तीत्याह—मणामाहिं ति मन: अमन्ति गच्छन्ति यास्ता: तथा, ताभि:, उदारेण उदात्तेन स्वरेण प्रयुक्तत्वादर्थेन वा युक्तत्वादुदाराभि:, कल्यम् आरोग्यम् अणन्ति शब्दयन्तीति कल्याणा:, ताभि:, शिवस्य उपद्रवाभावस्य सूचकत्वाच्छिवाभि:, धनं लभन्ते धने वा साध्व्यो धन्या:, ताभि:, मङ्गले दुरितक्षये साध्व्यो मङ्गल्या:, ताभि:, सह श्रिया वचनार्थशोभया यास्ता: सश्रीका:, ताभि:, वाग्भिरिति सम्बन्धितम्, अभिनन्द्यमान: समुल्लास्यमान:, बहिय त्ति नगराद् बहिस्तादिति।

माता-पिता, महत्तरा—पूज्य अथवा गौरव अर्हता से गुरु और महत्तर उम्र से वृद्ध होने से गुरुमहत्तर (पुन: महत्तरों से अनुज्ञा प्राप्त करने के अनंतर (लौकान्तिकों से संबुद्ध होंगे) लौकान्तिका—भविष्य में होनेवाले में भूतकाल की भांति उपचार न्याय से ऐसा व्यपदेश है। अन्यथा वे कृष्णराजी मध्यवासी हैं। उनका लोकान्त-भावित्व अनंतर भव में ही सिद्धिगमन के कारण है। जीतकल्प—(भावी) तीर्थंकर को प्रतिबोधन लक्षण कल्प जो लोकान्तिक देवों द्वारा आचरित है, वे जीतकल्पिक हैं। वह उनके द्वारा आचरित ही है। उनके द्वारा तीर्थंकर प्रतिबुद्ध नहीं होते क्योंकि भगवान तो स्वयंबुद्ध होते हैं। विवक्षित आनंदोत्पादक वाणी से, इष्ट—जिसकी इच्छा की जाए वह, कान्त—कमनीय (वाणी से) प्रिय—प्रेमोत्पादक वाणी से, विरूप भी कारणवश प्रिय हो जाती है, अत: कहा है—मनोज्ञ-शुभस्वरूप वाणी से, मनोज्ञ-वाणी भी शब्दत: और अर्थत: हृदयंगम नहीं होती है, अत: कहा है—मनामा शब्दों से, जिसमें मन चला जाता है वह मन:प्रिय वाणी। उदार एवं उदात्त स्वर से प्रयुक्त होने से अथवा अर्थ से युक्त होने से। कल्य—आरोग्य, अणन्ति—शब्द करते हैं। कल्याण—उपद्रव का अभाव होने से शिव, धन्य—धन प्राप्त करते हैं अथवा धन में साधु, उससे, मंगल—मंगल अथवा दुरितक्षय होने पर मांगल्य से श्री सहित सश्रीका से (यहां सर्वत्र वाणी से योजनीय है) अभिनंद्यमान:—समुल्लसित होते हुए, बहिय—नगर से बाहर (प्रव्रजित होंगे)।

इतो वाचनान्तरमनुसृत्य लिख्यते—साइरेगाइं ति अर्द्धसप्तमैर्मासैर्द्वादश वर्षाणि यावत् व्युत्सृष्टे काये परिकर्म्मवर्जनत:, त्यक्ते देहे परीषहादिसहनत:, तथा सक्ष्यति उत्पत्स्यमानेषूपसर्गेषु भयाभावत:। क्षमिष्यत्युत्पन्नेषु क्रोधाभावत:, तितिक्षिष्यति दैन्याभावत:, अध्यासिष्यते अविचलतयेति, जाव गुत्ते त्ति करणादिदं दृश्यम्—एसणासमिए, आयाणभंडमत्त-निक्खेवणासमिए भाण्डमात्राया आदाने निक्षेपे च समित इत्यर्थ:, उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाण-जल्लपारिट्ठावणियासमिए, खेलो निष्ठीवनम्, सिंघाणो नासिकाश्‍लेष्मा, जल्लो मल:, मणगुत्ते वइगुत्ते कायगुत्ते, गुत्ते गुप्तत्वाद् त्रिगुप्तात्मेत्यर्थ:, गुत्तिंदिए स्वविषयेषु रागादिनेन्द्रियाणामप्रवृत्ते:, गुत्तबंभचारी गुप्तं नवभिर्ब्रह्मचर्यगुप्तिभी रक्षितं ब्रह्म मैथुनविरमणं चरतीति विग्रह:, तथा अममे अविद्यमान 'ममे' त्यभिलापो निरनुषङ्गत्वात्, अकिंचणे नास्ति किञ्चनं द्रव्यं यस्य स तथा, छिन्नगंथे छिन्नो ग्रन्थो धन-धान्यादिस्तत्प्रतिबन्धो वा येन स तथा, क्‍वचित् किण्णगंथे इति पाठस्तत्र कीर्ण: क्षिप्त:, निरुवलेवे द्रव्यतो निर्म्मलदेहत्वात् भावतो बन्धहेत्वभावान्निर्गत उपलेपो यस्मादिति निरुपलेप:, एतदेवोपमानैरभिधीयते—

यहां से दूसरी वाचना के अनुसार कहते हैं—सातिरेक द्वादश वर्ष (बारह वर्ष और तेरह पक्ष) देह परिकर्म का वर्जन करते हुए, परीषह आदि को सहन करते हुए जो त्यक्तदेह हैं तथा सक्ष्यति—उत्पन्न उपसर्गों में भय का अभाव होने से उसे सहन करेंगे। क्षमिक्ष्यति—क्रोध का अभाव होने से क्षमा करेंगे। तितिक्षिष्यति—दैन्य का अभाव होने से सहेंगे। अध्यासिष्यते—अविचल भाव से सहन करेंगे। यावत् गुप्त, एषणा समित, आयाण-भांडमात्रक के आदान-निक्षेप में समित। उच्चार..... खेल—थूक, श्‍लेष्म, मल। मन, वाणी और शरीर स गुप्त होने से त्रिगुप्तात्मा, गुत्तिंदिए—राग आदि से इन्द्रियों की स्वविषयों में प्रवृत्ति न होने से गुप्तेन्द्रिय। गुत्तबंभचारी—नौ ब्रह्मचर्य गुप्तियों से गुप्त (रक्षित)। ब्रह्म—मैथुनविरमण रूप आचरण। अमम—निरनुषंग होने से जिसके 'मम' भाव विद्यमान नहीं है वह। अकिंचण—जिसके पास किंचित् भी द्रव्य नहीं है, वह अकिंचन है। छिन्नग्रंथ—ग्रंथ—धन-धान्य आदि प्रतिबंध जिसके छिन्न है वह छिन्नग्रंथ है। कहीं किण्णगंथे पाठ है। कीर्ण अर्थात् क्षिप्त। निरुवलेव—द्रव्यत: निर्मलदेह होने से निरूपलेप और भावत: बंध हेतुओं का अभाव होने से जिनके उपलेप नहीं है, वह निरुपलेप है। इसी को उपमानों से कहते हैं—

कंसपातीव मुक्कतोये कांस्यपात्रीव कांस्यभाजन-विशेष इव मुक्तं त्यक्तं न लग्‍नमित्यर्थ:, तोयमिव बन्ध-हेतुत्वात्तोयं स्‍नेहो येन स मुक्ततोय:, यथा भावना-यामाचाराङ्गद्वितीय-श्रुतस्कन्धपञ्चदशाध्ययने तथा अयं वर्णको वाच्य इति भाव:, कियद्दूरं यावदित्याह—जाव सुहुयेत्यादि, सुष्ठु हुतं क्षिप्तं घृतादीति गम्यते यस्मिन् स सुहुत:, स चासौ हुताशनश्‍च वह्निरिति सुहुतहुताशनस्तद्वत्तेजसा ज्ञानरूपेण तपोरूपेण वा ज्वलन् दीप्यमान:।

कांस्य पात्र की भांति (कांसे के भाजन की भांति उसमें जल का लेप नहीं लगता) जल की भांति, तोय—स्‍नेह बंधहेतु से मुक्त होने से मुक्ततोय। जैसे आचारांग के द्वितीय श्रुतस्कंध के पन्द्रहवें अध्ययन में हैं, वैसे यह वर्णन वाच्य है—यह भावार्थ है। कहां तक (यह वाच्य है) इसे स्पष्ट करते हुए कहा है—जाव सुहुय इत्यादि। सुहुय—घृतादि डालकर अच्छी तरह होम की हुई अग्‍नि सुहुत है। वह हुताशन—अग्‍नि है। अच्छी तरह होम की हुई अग्‍नि की भांति ज्ञानरूप अथवा तपरूप तेज से वे जाज्वल्यमान होंगे।

अतिदिष्टपदानां सङ्ग्रहं गाथाभ्यामाह—कंसे गाहा, कुंजर गाहा, कंसे त्ति कंसपाईव मुक्कतोये, संखे त्ति संखे इव निरङ्गणे रङ्गणं रागाद्युपरञ्जनम्, तस्मान्निर्गत इत्यर्थ:, जीवे त्ति जीव इव अप्पडिहयगई संयमे गति: प्रवृत्तिर्न हन्यते अस्य कथञ्चिदिति भाव:, गगणे त्ति गयणमिव निरालंबणे न कुल-ग्रामाद्यालम्बन इति भाव:, वाये य त्ति वायुरिव अप्पडिबद्धे ग्रामादिष्वेक-रात्रादिवासात्, सारयसलिले त्ति सारयसलिलं व सुद्धहियए अकलुषमनस्त्वात्, पुक्खरपत्ते त्ति पुक्खरपत्तं पिव निरुवलेवे प्रतीतम्, कुम्मे त्ति कुम्मो इव गुत्तिंदिए, कच्छपो हि कदाचिदवयवपञ्चकेन गुप्तो भवत्येवमसा-वपीन्द्रियपञ्चकेनेति, विहगे त्ति विहग इव विप्पमुक्के मुक्तपरिच्छदत्वादनियतवासाच्चेति, खग्गे य त्ति खग्गिविसाणं व एगजाए, खड्ग: आटव्यो जीवस्तस्य विषाणं शृङ्गं तदेकमेव भवति तद्वदेकजात: एकभूतो रागादिसहायवैकल्यादिति, भारंडे त्ति भारंडपक्खीव अप्पमत्ते भारण्डपक्षिणो: किलैकं शरीरं पृथग्ग्रीवं त्रिपादं च भवति, तौ चात्यन्तप्रमत्ततयैव निर्वाहं लभेते इति तेनोपमेति।

अतिदेश प्राप्त पदों को संग्रह गाथाओं से कहते हैं—कांस्य गाथा, कुंजरगाथा। कांस्यपात्र की भांति निर्लेप और शंख की भांति निरंजन (निरंग) रंगण अर्थात् राग आदि से उपरंजन, उससे रहित निरंजन है। जीव की भांति अप्रतिहतगति। जिसकी संयम में गति—प्रवृत्ति कैसे भी बाधित नहीं होती है। गगन की भांति निरालंबन—ग्राम, कुल आदि के आलंबन से रहित। वायु की भांति अप्रतिबद्ध—ग्राम आदि में एक अहोरात्र से अधिक न रहने से। शरदकालीन जल की भांति अकलुष मन होेने से शुद्ध हृदय। पुष्करपत्र की भांति निरुपलेप, कूर्म—कछुए की भांति गुप्तेन्द्रिय, जैसे कछुआ कभी पांचों अवयवों का गोपन करता है, वैसे ही वे भी इन्द्रियपंचक से गुप्त होंगे। विहग की भांति विप्रमुक्त—आवरण (पोशाक आदि) से मुक्त होने से तथा अनियतवास होने से, गेंडे के सींग की भांति एकभूत (गेंडे के एक ही सींग होता है)—राग आदि साथियों से विकल होने से। भारंडपक्षी की भांति—भारंड पक्षी के एक शरीर, दो ग्रीवा और तीन पैर होते हैं। वे अत्यन्त अप्रमतता से ही निर्वाह करते हैं। इस प्रकार ये उपमाएं दी गई हैं।

कुंजरे त्ति कुंजरो इव सोंडीरे हस्तीव शूर: कषायादिरिपून् प्रति, वसभे त्ति वसभो इव जायथामे गौरिवोत्पन्नबल:, प्रतिज्ञातवस्तुभरनिर्वाहक इत्यर्थ:, सीहे त्ति सीहो इव दुद्धरिसे परीषहादिभिरनभिभवनीय इत्यर्थ:, नगराया चेव त्ति मंदरो इव अप्पकंपे मेररुरिवानुकूलाद्यु-पसर्गैरविचलितसत्त्व:, सागरमक्खोहे त्ति मकारो-ऽलाक्षणिक: सागरवदक्षोभ: सागराक्षोभ इति सूत्रसूचा, सूत्रं च सागरो इव गंभीरे हर्षशोकादिभिरक्षोभितत्वादिति, चंदे त्ति चंदे इव सोमलेसे अनुपतापकारिपरिणाम:, सूरे त्ति सूरे इव दित्ततेए, दीप्ततेजा द्रव्यत: शरीरदीप्त्या भावतो ज्ञानेन, कणगे त्ति जच्चकणगं पिव जायरूवे, जातं लब्धं रूपं स्वरूपं रागादिकुद्रव्यविरहाद् येन स तथा, वसुंधरा चेव त्ति वसुंधरा इव सव्वफासविसहे, स्पर्शा: शीतोष्णादयोऽनुकूलेतरा:, सुहुयहुए त्ति व्याख्यातमेवेति।

कुंजर—हाथी की भांति कषाय आदि शत्रुओं के प्रति शूरवीर, वृषभ की भांति उत्पन्न बल होंगे। इसका तात्पर्य है स्वीकृत संकल्प समूह का निर्वाह करेंगे। सिंह की भांति परीषह आदि से अभिभूत नहीं होंगे (अभिभवनीय नहीं होंगे)। मेरु पर्वत की भांति अनुकूल आदि उपसर्गों से अविचलित सत्त्व होंगे। सागरमक्खोह—यहां मकार अलाक्षणिक है। सागर की भांति अक्षोभ होंगे। इस प्रकार सागराक्षोभ सूत्र का संकेत करता है। वे सूत्र इस प्रकार हैं—सागर की भांति गंभीर—हर्ष और शोक आदि से क्षुब्ध नहीं होंगे। चंद्रमा की भांति तापमुक्त होंगे—क्रोध आदि रहित होंगे। सूर्य की भांति दीप्ततेज होंगे। द्रव्यत: शरीर की दीप्तियुक्त व भावत: ज्ञान से दीप्त होंगे। राग आदि विजातीय द्रव्यों से रहित होने से जिन्हें स्वस्वरूप प्राप्त हो गया है। वसुंधरा—शीत-उष्ण आदि अनुकूल-प्रतिकूल को सहने में पृथ्वी की भांति होंगे। सुहुतहुत व्याख्यात ही है।

नत्थीत्यादि, नास्ति तस्य भगवतो महापद्मस्यायं पक्ष:, यदुत कुत्रापि प्रतिबन्ध: स्‍नेहो भविष्यतीति, अंडए इ व त्ति अण्डजो हंसादि: ममायमित्युल्लेखेन वा प्रतिबन्धो भवति, अथवा अण्डकं मयूर्यादीनामिदं रमणकं मयूरादे: कारणमिति प्रतिबन्ध: स्यादिति, अथवाऽण्डजं पट्टसूत्रजमिति वा, पोतजो हस्त्यादिरयमिति वा प्रतिबन्ध: स्यात्, अथवा पोतको बालक इति वा, अथवा पोतकं वस्त्रमिति वा प्रतिबन्ध: स्यात्।

नत्थी इत्यादि—उस भगवान महापद्म के कोई प्रतिबंध नहीं होगा। वह प्रतिबंध—स्‍नेह चार प्रकार का होता है। अंडज—अंडज हंस आदि अथवा यह मेरा है, इस उल्लेखपूर्वक प्रतिबंध होता है। अथवा अंडक—यह मयूरी आदि का अंडा मनोहर है, इस प्रकार मयूर आदि के कारण स्‍नेह (प्रतिबंध) होता है। अंडज का एक अर्थ पट्टसूत्रज—रेशम का वस्त्र भी है। पोतज—हाथी आदि से प्रतिबंध अथवा पोतक—बालक अथवा पोतक—वस्त्र। इसका प्रतिबंध होता है।

आहारेऽपि च विशुद्धे सरागसंयमवत: प्रतिबन्ध: स्यादिति दर्शयति—उग्गहिए इ व त्ति अवगृहीतं परिवेषणार्थमुत्पाटितं प्रगृहीतं भोजनार्थमुत्पाटितमिति, अथवा अवग्रहिकमिति अवग्रहोऽस्यास्तीति, वसति-पीठफलकादि, औपग्रहिकं वा दण्डकादिकमुपधिजातम्, तथा प्रकर्षेण ग्रहोऽस्येति प्रग्रहिकम् औघिकमुपकरणं पात्रादीति, अथवा अण्डजे वा पोतजे वेत्यादि व्याख्येयमिकारस्त्वागम इति।

विशुद्ध आहार में भी सराग संयमी की भांति प्रतिबंध होता है, इसे प्रकट करते हैं—अवगृहीत—परिवेषण के लिए उत्पाटित, प्रगृहीत—भोजन के लिए उत्पाटित अथवा अवग्रहिक—जिसके वसति, पीठ, फलक आदि अवग्रह है, वह। अथवा औपग्रहिक दंड आदि उपधि। अथवा जिसका प्रकर्ष से ग्रहण किया है वह प्रग्रहिक है। समग्रत: उपकरण पात्र आदि है। अथवा अंडज, पोतज इत्यादि व्याख्येय है। इकार का आगम है।

जन्नं ति यां यां दिशं णमिति वाक्यालङ्कारे नुशब्दो वा अयं तदर्थ एव, इच्छति तदा विहर्त्तुमिति शेष:, तां तां दिशं स विहरिष्यतीति सम्बन्ध:, सप्तम्यर्था वेयं द्वितीया तस्यां तस्यामित्यर्थ:, शुचिभूतो भावशुद्धितो लघुभूतोऽनुपधित्वेन गौरवत्यागेन वा अणुप्पग्गंथे त्ति अनुरूपतया औचित्येन विरतेर्न त्वपुण्योदयादणुरपि वा सूक्ष्मोऽप्यल्पोऽपि प्रगतो ग्रन्थो धनादिर्यस्य यस्माद्वाऽसावनुप्रग्रन्थ: अपेर्वृत्त्यन्तर्भूतत्वादणुप्रग्रन्थो वा, अथवा अणुप्प त्ति अनर्प्य: अनर्प्पणीय: अढौकनीय: परेषामाध्यात्मिकत्वात् ग्रन्थवत् द्रव्यवत् ग्रन्थो ज्ञानादिर्यस्य सोऽनर्प्यग्रन्थ इति। भावेमाणे त्ति वासयन्नित्यर्थ:।

जिन-जिन दिशाओं में विहार करने की इच्छा होगी। यहां णं शब्द वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। अथवा नु शब्द यह वैसे ही है अर्थ में प्रयुक्त है। तां तां—उन-उन दिशाओं में विहरण करेंगे। यहां सप्तमी विभक्ति के अर्थ में द्वितीया का प्रयोग हुआ है। शुचिभूत—भावशुद्धित: लघुभूत—उपधि रहित होने से अथवा गौरवत्रयी को छोड़ने से, अनुप्रग्रंथे—भावी तीर्थंकर के आचार के अनुरूप होने से औचित्यपूर्वक विरति के कारण (न कि पुण्याल्पता के कारण) ग्रंथि रहित होंगे अथवा जिसके अणुमात्र सूक्ष्म भी धन आदि की ग्रंथि नहीं हैं वे अनुप्रग्रंथ है। अपि वृत्त्यन्तर्भूत होने से अणुप्रग्रंथ है। अथवा अणुप्प का तात्पर्य है अनर्प्य। अनर्पनीय—आध्यात्मिक होने से ग्रंथ की भांति, द्रव्य की भांति जिसके ग्रंथ ज्ञान आदि दूसरों को अर्पणीय नहीं है, वह अनर्प्यग्रंथ है। भावेमाणे—वासित (भावित) करते हुए।

अणुत्तरेणं ति नास्त्युत्तरं प्रधानमस्मादित्यनुत्तरं तेन। एवमिति अनुत्तरेणेति विशेषणमुत्तरत्रापि सम्बन्धनीय-मित्यर्थ:, आलयेन वसत्या विहारेणैकरात्रादिना, आर्जवादय: क्रमेण माया-मान-गौरव-क्रोध-लोभ-निग्रहा:, गुप्तिर्मन:प्रभृतीनाम्, तथा सत्यं च द्वितीयं महाव्रतं संयमश्‍च प्रथम तपोगुणाश्‍च अनशनादय: सुचरितं सुष्ठवासेवितं सोयवियं ति प्राकृतत्वाच्छौचं च तृतीयं महाव्रतम्, अथवा विय त्ति विच्च विज्ञानमिति द्वन्द्वस्ततश्‍चैतान्येवैत एव वा फल त्ति फलप्रधान: परिनिर्वाणमार्गो निर्वृतिनगरीपथ: सत्यादि-परिनिर्व्वाणमार्गस्तेन।

जिससे अनुत्तर—प्रधान कुछ नहीं है वह अनुत्तर है, उससे। इसी प्रकार अनुत्तर विशेषण सर्वत्र संबंधनीय है। घर—वसति से, विहारेण—एक रात्रि आदि विहरण से। आर्जव आदि क्रमश: मायानिग्रह से, माननिग्रह से, गौरवनिग्रह से, क्रोध निग्रह से, लोभ निग्रह से। गुप्ति—मन आदि के गोपन से। सत्य द्वितीय महाव्रत है और संयम प्रथम (महाव्रत) है। तपोगुण—अनशन, ऊनोदरी आदि। सुचरित—सुंदर आसेवित, सोयवियं—प्राकृत होने से है। शौच—यह तृतीय महाव्रत है। अथवा विय का अर्थ विच्च—विज्ञान है। यहां शौच और विच्च में द्वन्द्व समास है। अत: ये ही अथवा फल अर्थात् फल प्रधान। परिनिर्वाणमार्ग—निर्वृति नगरी (मोक्ष) का मार्ग, सत्य आदि मुक्ति का मार्ग है, उसके द्वारा।

ध्यानयो: शुक्लध्यान-द्वितीयभेदलक्षणयोरन्तरं मध्यं ध्यानान्तरं तदेव ध्यानान्तरिका, तस्यां वर्त्तमानस्य, शुक्लस्य द्वितीयाद्भेदादुत्तीर्णस्य तृतीयमप्राप्तस्येत्यर्थ:, अनन्तमनन्तविषयत्वात्, अनुत्तरं सर्वोत्तमत्वात्, निर्व्याघातं धरणीधरादिभिरप्रतिहतत्वात्, निरावरणं सर्वावरणापगमात्। कृत्स्‍नं सर्वार्थविषयत्वात्, प्रतिपूर्णं स्वरूपत: पौर्णमासीचन्द्रवत्, केवलमसहायमत एवं वरं ज्ञानदर्शनं प्रतीतं केवलवरज्ञानदर्शनमिति। अरह त्ति अर्हन् अष्टविधमहाप्रातिहार्यरूपपूजायोगात्, जिनो रागादि-जेतृत्वात्, केवली परिपूर्णज्ञानादित्रययोगात्, सर्वज्ञ: सर्वविशेषार्थबोधात्, सर्वदर्शी सकलसामान्यार्थाबोधात्।

शुक्ल ध्यान के दूसरे व तीसरे भेद के बीच, ध्यानांतर—शुक्ल ध्यान के द्वितीय एवं तृतीय भेद के बीच ध्यानांतर है वही ध्यानान्तरिका है। उसमें अवस्थित के, इसका तात्पर्य है शुक्लध्यान के द्वितीय भेद को पार कर लिया है किन्तु अभी तृतीय अप्राप्त है मध्यान्तराल में। अनंत—जिसका विषय अनंत है। अनुत्तर—जो सर्वोत्तम है। निर्व्याघातं—जो पर्वत आदि से अप्रतिहत है। निरावरण—जहां सारे आवरण दूर हो गए हैं। कृत्स्‍न—जिसका विषय सभी पदार्थ हैं। प्रतिपूर्ण—स्वरूपत: पूर्णिमा के चंद्र की भांति पूर्ण। केवल—असहाय। अत: एकमात्र श्रेष्ठ ज्ञान-दर्शन केवलवरज्ञान-दर्शन। अरह—योग्य, अर्हत्—अष्टविध महाप्रातिहार्यरूप पूजा के योग्य। जिन—राग-द्वेष जीतने से जिन, केवली—परिपूर्ण ज्ञान आदित्रयी के योग से पूर्ण। सर्वज्ञ—समस्त विशेष अर्थों के बोध से सर्व ज्ञाता, सर्वदर्शी—समस्त सामान्य अर्थ के बोध से सर्वदर्शी।

ततश्‍च सह देवैश्‍च वैमानिक-ज्योतिष्कलक्षणैर्मर्त्यैश्‍च मनुजैरसुरैश्‍च भवनपति-व्यन्तरलक्षणैर्य: स सदेवमर्त्त्या-सुरस्तस्य, लोक: पञ्चास्तिकायात्मकस्तस्य, परियागं ति जातावेकवचनमिति, पर्यायान् विचित्रपरिणामान् जाणइ पासइ त्ति ज्ञास्यति द्रक्ष्यति चेत्यर्थ:।

सह देवै—वैमानिक-ज्योतिष्क लक्षण देव, मर्त्य—मनुष्य, असुर—भवनपति-व्यंतर लक्षण जो लोक है वह सदेवमर्त्या-सुरलोक है। उस पंचास्तिकायमय लोक के परियाग—पर्यायों (विचित्र परिणमन) को जानेंगे-देखेंगे।

एतच्च देवादिग्रहणं प्रधानापेक्षमन्यथा सर्वजीवानां सर्वपर्यायान् ज्ञास्यति, अत एवाह—सव्वलोए इत्यादि। चयणं ति वैमानिक-ज्योतिष्कमरणम्, उपपातं नारक-देवानां जन्म, तर्कं वितर्कं विमर्शम्, मन: चित्तम्, मनसि भवं मानसिकं चिन्तितं वस्तु, भुक्तमोदनादि, कृतं घटादि, प्रतिषेवितम् आसेवितं प्राणिवधादि, आविष्कर्म्म प्रकटक्रियाम्, रह:कर्म्म विजनव्यापारम्, ज्ञास्यतीत्यनु-वर्त्तते, तथा अरहा न विद्यते रहो विजनं यस्य सर्वज्ञत्वादसावरहा:, अत एव रहस्यस्य प्रच्छन्नस्याभावो-ऽरहस्यम्, तद् भजत इत्यरहस्यभागी तं तं कालम् आश्रित्येति शेष:, सप्तमी वेयमतस्तस्मिंस्तस्मिन् काल इत्यर्थ:, मणसवयसकाइए त्ति मानसश्‍च कायिकश्‍च मानस-वाचस-कायिकं तत्र योगे व्यापारे, ह्रस्वत्वं च प्राकृतत्वादिति, वर्तमानानाम्, व्यवस्थितानां सर्वभावान् सर्वपरिणामान् जानन् पश्यन् विहरिष्यति, अभिसमेच्च त्ति अभिसमेत्य अवगम्य, सभावणाइं ति सह भावनाभि: प्रतिव्रतं पञ्चभिरीर्यासमित्यादिभिर्यानि तानि सभावनानि, तासां च स्वरूपमावश्यकान्मन्तव्यम्, षड्जीवनिकायान् रक्षणीयतया, धम्मं ति एवंरूपं चारित्रात्मकं सुगतौ जीवस्य धारणाद् धर्म्मं श्रुतधर्मं च देशयन् प्ररूपयन्निति।

यहां देव आदि ग्रहण प्रधान की अपेक्षा से है। अन्यथा सब जीवों की सर्व पर्यायों को जानेंगे। इसीलिए कहा है—सव्वलोए इत्यादि। च्यवन—वैमानिक एवं ज्योतिष्क देवों का मरण च्यवन है। उपपात—नारकी एवं देव का जन्म उपपात है। तर्क—वितर्कणा, विमर्श। मन—चित्त, मन में होने वाला मानसिक—चिंतित वस्तु है, भुक्त—भोजन आदि, कृत-बनाया हुआ घट आदि, प्रतिषेवित—प्राणिवध आदि आसेवित, आविष्कर्म—प्रकट में की गई क्रिया, रह:कर्म—विजन व्यापार को जानेंगे। अरहा:—जिसके कुछ भी रहस्य नहीं है क्योंकि वे सर्वज्ञ होने से अरह है। अत: जहां प्रच्छन्नता का अभाव है—कुछ भी प्रच्छन्न नहीं है वह अरहस्यभागी है। उस-उस काल की अपेक्षा सर्वभावों को जानते हुए, मानसिक, वाचिक और कायिक सभी परिणामों को जानते-देखते हुए विहरण करेंगे। प्राकृत के कारण यहां ह्रस्व है। अभिसमेच्च—जानकर, सभावणाइं—भावना सहित पांच महाव्रतों, ईर्यासमिति आदि पांच समिति सहित, उनका स्वरूप आवश्यक सूत्र से जानना चाहिए। षड्जीवनिकाय की रक्षा करने से और धर्म, इस प्रकार के चारित्रात्मक धर्म—जो जीव को सुगति में धारण करता है और श्रुतधर्म की देशना देते हुए विचरण करेंगे।

अथ महापद्मस्यात्मनश्‍च सर्वज्ञत्वात् सर्वज्ञयोश्‍च मताभेदाद् भेदे चैकस्यायथावस्तुदर्शनेना-सर्वज्ञता-प्रसङ्गादित्युभयोर्भगवान् समां वस्तुप्ररूपणां दर्शयन्नाह—से जहेत्यादि, से इत्यथार्थो अथशब्दश्‍च वाक्योपन्यासार्थ:, एगे आरंभट्ठाणे त्ति आरम्भ एव स्थानं वस्तु आरम्भस्थानमेकमेव। तत् प्रमत्तयोगलक्षणत्वात् तस्य, यदाह—सव्वो पमत्तजोगो समणस्स उ होइ आरंभो ( ) इति, इत: शेषमावश्यके प्राय: प्रसिद्धमिति न लिखितम्।

यहां भावी तीर्थंकर भगवान महापद्म एवं भगवान महावीर के स्वयं की वस्तु प्ररूपणा को साथ मिलाकर कहा गया है। अर्हत् भगवान महावीर स्वयं सर्वज्ञ थे और अर्हत् महापद्म भी सर्वज्ञ होंगे। दो सर्वज्ञों की मत प्ररूपणा में अभेद होता है। यदि दोनों में भेद (भिन्नता) हो तो एक के अयथावस्तु देखने पर असर्वज्ञता का प्रसंग होगा। अत: दोनों भगवान की वस्तु प्ररूपणा को एक साथ ही प्रकट करते हुए कहते हैं—से जहे इत्यादि। यहां 'से' अथ के अर्थ में है और अथ शब्द वाक्योपन्यासार्थ है। यथा शब्द उपमा के लिए है। नाम वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। अज्जो—हे आर्यो! शिष्यों को आमंत्रण है। आरंभ ही स्थान वह वस्तु आरंभस्थान है। एक ही है। क्योंकि वह प्रमत्तयोगलक्षणवाला है। जैसे कहा है—श्रमण का सर्व प्रमादयोग आरंभ होता है। यहां से आगे का प्रसंग प्राय: आवश्यक आगम (षडावश्यक) में प्रसिद्ध ही है, अत: उसकी व्याख्या नहीं की है।

तथा फलकं प्रतलमायतम्, काष्ठं स्थूलमायतमेव, लब्धानि च सन्मानादिनाऽपलब्धानि च न्यक्कारपूर्वकतया यानि भक्तादीनि तैर्वृत्तयो निर्वाहा लब्धापलब्धवृत्तय:, आहाकम्मिए इ व त्ति आधाय आश्रित्य साधून् कर्म्म सचेतनस्याचेतनीकरणलक्षणा अचेतनस्य वा पाकलक्षणा क्रिया यत्र भक्तादौ तदाधाकर्म्म, तदेवाधाकर्म्मिकम्, उक्तं च—

फलक—आयताकार पतला काष्ठपट्ट, काष्ठ—स्थूलकाष्ठपट्ट। लब्धानि—सन्मानपूर्वक प्राप्त, अपलब्धानि—असम्मानपूर्वक प्राप्त, जो भिक्षा—भोजन आदि है वह लब्धापलब्धवृत्ति है। आहाकम्मिए—आधाय—साधु के लिए, कर्म—सचित्त को अचित्त करने रूप अथवा अचेतन को पकाने रूप जो भोजन आदि का कर्म है, वही आधाकर्मिक है। कहा भी है—

सच्चित्तं जमचित्तं साहूणऽट्ठाए कीरए जं च।

अचित्तमेव पच्चई आहाकम्मं तयं भणियं।।

(पञ्चा. 13।7)

साधु के निमित्त जो निष्पन्न किया जाए—चाहे सचित्त द्रव्य हो या अचित्त जो किया जाए तथा अचित्त को ही पकाया जाए वह आधाकर्म कहा गया है।

इह चेकार: सर्वत्रागमिक: इतिशब्दो वाऽयमु-प्रदर्शनार्थपर:, वा विकल्पार्थ:, उद्देसियं ति अर्थिन: पाषण्डिन: श्रमणान्निर्गन्थान् वोद्दिश्य दुर्भिक्षात्ययादौ यद्भक्तं वितीर्यते तदौद्देशिकमिति, उद्देशे भवमौद्देशिकमिति शब्दार्थ:, यद्वा तथैव यदुद्वरितं सद् दध्यादिभिर्विमिश्र्य दीयते तापयित्वा तदपि तथैवेति, इहाभिहितम्—

यहां इकार सर्वत्र आगमिक है। इति शब्द अथवा यह इसे उपप्रदर्शित करने के लिए है। वा विकल्प के अर्थ में है। उद्देसिय—अर्थी पाखंडी अथवा श्रमण-निर्ग्रंथों को उद्देश्य करके दुर्भिक्ष आदि के चले जाने पर (कालान्तर में भी) जो भोजन वितरित किया जाता है, वह औद्देशिक है। अथवा जो उसमें से शेष भोजन में सद् द्रव्य दधि आदि मिश्रित करके दिया जाए अथवा गर्म करके दिया जाए वह भी औद्देशिक ही है। यहां कहा गया है—

उद्दिसिय साहुमाई ओमच्चय भिक्खवियरणं जं च।

उव्वरियं मीसेउं तविउं उद्देसियं तं तु।।

(पञ्चा. 13।8)

निर्ग्रंथ, शाक्य आदि साधुओं के उद्देश्य से अकाल के पश्‍चात् अथवा कभी भी जो भिक्षा दी जाती है। अवशिष्ट द्रव्य में मिश्रित करके या पुन: तपाकर जो दिया जाता है, वह औद्देशिक है। मिश्रजात—गृहस्थ और संयमी (दोनों के लिए) उपस्कृत होने से निष्पन्न मिश्रजात है। जैसे कहा है—

मीसजाए व त्ति गृहि-संयतार्थमुपस्कृततया मिश्रं जातम् उत्पन्नं मिश्रजातम्, यदाह—पढमं चिय गिहि-संजयमीसं उवक्खडइ मीसं तु।। (पञ्चा. 13।9)

प्रथमत: ही जो गृहस्थ और संयति दोनों के लिए मिश्र निष्पन्न गृहिसंयतमिश्रोपस्कृतादि है। यहां आदि शब्द से गृहस्थ व यावदर्थिक या गृहस्थ और पाखंडी के लिए मिश्र मिश्रजात है।

अज्झोयरए त्ति स्वार्थमूलाद्रहणे साध्वाद्यर्थं कणप्रक्षेपणमध्यवपूरक:, आह च—सट्ठा मूलद्दहणे अज्झोयर होइ पक्खेवो।। (पञ्चा. 13।15)

अध्यवपूरक—गृहस्थ के स्वयं के निमित्त निकालने पर उसमें ही साधु आदि के लिए कण प्रक्षेपण करना अध्यवपूरक दोष है। कहा भी है—'अपने लिए निकाले हुए भोज्य पदार्थ में साधु के लिए प्रक्षेप करना अध्यवतर दोष है।

पूइए त्ति शुद्धमपि कर्माद्यवयवैरपवित्रीकृतं पूतिकम्, उक्तं च—कम्मावयवसमेयं संभाविज्जइ जयं तु तं पूइ। पञ्चा. 13।9)

पूतिकर्म—शुद्ध को भी आधाकर्म आदि से संयुक्त कडछी आदि से अपवित्र करना पूतिक दोष है। कहा भी है—जो आधाकर्मी आदि आहार से लिप्त हांडी, कडछी आदि है उससे संपृक्त आहार आदि है वह पूतिक है।

कीए त्ति द्रव्येण भावेन वा क्रीतं स्वीकृतं यत्तत् क्रीतमिति, यतोऽभ्यधायि—दव्वाइएहिं किणणं साहूणट्ठाए कीयं तु।। (पञ्चा. 13।11)

क्रीत—द्रव्य से अथवा भाव से क्रीत—स्वीकृत जो द्रव्य है, वह क्रीत है। कहा भी है—साधु के लिए द्रव्य आदि से खरीदना क्रीत है।

पामिच्चं अपमित्यकं साध्वर्थमुद्धारगृहीतम्, यतोऽभिहितम्—पामिच्चं साहूणं अट्ठा उच्छिंदिउं दियावेइ। (पञ्चा. 13।12)

प्रामित्य—साधु के लिए उधार लेना। क्योंकि कहा भी है—साधु के लिए दूसरों से लेकर देना प्रामित्य है।

आच्छेद्यं बलाद् भृत्यादिसत्कमामिच्छद्य यत् स्वामी साधवे ददाति, भणितं च—अच्छेज्जं चाच्छिंदिय जं सामी भिच्चमाईणं। (पञ्चा. 13।14)

आच्छेद्य—बलात् नौकर आदि से छीनकर साधु को देना। कहा भी है—गृह स्वामी के द्वारा अपने भृत्यों से बलात् लेकर साधु को देना आच्छेद्य दोष है।

अनिसृष्टं साधारणं बहूनामेकादिना अननुज्ञातं दीयमानम्, आह च—

अनिसृष्ट—जो वस्तु साधारण (अनेक व्यक्तियों की) हो। उसे दूसरों से आज्ञा लिए बिना देना अथवा अननुज्ञात देना। कहा भी है—

अणिसट्ठं सामन्नं गोट्ठियमाईण दयउ एगस्स।

(पञ्चा. 13।15)

अनेक व्यक्तियों के स्वामित्व वाला जो समुदाय भोजन है वह उसके सभी स्वामियों से बिना पूछे या उनकी इच्छा बिना एक के द्वारा दिया जाना अनिसृष्ट दोष है।

अभ्याहृतं स्वग्रामादिभ्य आहृत्य यद्ददाति, यतोऽवाचि—सग्गामपरग्गामा जमाणियं अभिहडं तयं होइ। (पञ्चा. 13।13)। एषां शब्दार्थ: प्राय: प्रकट एवेति।

अभ्याहृत—अपने ग्राम आदि से लाकर देना। कहा भी है—जो स्वग्राम अथवा परग्राम से लाकर साधु को दिया जाता है वह अभ्याहृत है। इनका शब्दार्थ प्राय: प्रकट ही है।

कान्तारभक्तादय आधाकर्म्मादिभेदा एव, तत्र कान्तारम् अटवी, तत्र भक्तं भोजनं यत् साध्वाद्यर्थं तत्तथा, एवं शेषाण्यपि, नवरं ग्लानो रोगोपशान्तये यद्ददाति ग्लानेभ्यो वा यद् दीयते।

कान्तारभक्त आदि आधाकर्म आदि के ही भेद हैं। कान्तार—अटवी, अरण्य में जो भोजन साधु आदि के लिए बनाया जाए। इसी प्रकार शेष भी है। ग्लान—रोगोपशमन के लिए जो भोजन दिया जाता है वह ग्लान-भक्त है अथवा ग्लान को जो दिया जाता है, वह ग्लानभक्त है।

तथा वर्द्दलिका मेघाडम्बरम्, तत्र हि वृष्ट्या भिक्षाभ्रमणाक्षमो भिक्षुकलोको भवतीति गृही तदर्थं विशेषतो भक्तं दानाय निरूपयतीति।

वर्द्दलिका—मेघाडंबर। आकाश में बादल मंडराए हुए हो भिक्षु तब भिक्षा के लिए नहीं जा सकते। अत: गृहस्थ उनके लिए विशेषत: भोजन दान के लिए निरूपित करता है वह वर्द्दलिकाभक्त है।

प्राघुर्णका: आगन्तुका: भिक्षुका एव, तदर्थं यद्भक्तं तत्तथा, प्राघूर्णको वा गृही स यद्दापयति तदर्थं संस्कृत्य तत्तथा।

प्राघूर्णका—आगंतुक भिक्षुक ही, उनके लिए जो भोजन बनाया हो। अथवा प्राघूर्णक गृहस्थ वह जो देता है उसके लिए बनवाकर देना।

तथा मूलं पुनर्नवादीनाम्, तस्य भोजनं तदेव वा भोजनम्, भुज्यत इति भोजनमिति कृत्वा, कन्द: सूरणादि:, फलं त्रपुष्यादि, बीजं दाडिमादीनाम्, हरितं मधुरतृणादिविशेष:, जीववधनिमित्तत्वाच्चैषां प्रतिषेध इति। पंचमहव्वइए इत्यादि, प्रथम-पश्‍चिमतीर्थकराणां हि पञ्च महाव्रतानि शेषाणां महाविदेहजानां च चत्वारीति पञ्चमहाव्रतिक:, एवं सह प्रतिक्रमणेन उभयसन्ध्य-मावश्यकेन य: स तथा, अन्येषां तु कारणजात एव प्रतिक्रमणमिति, उक्तं च—

मूल—पुनर्नवा आदि उसका भोजन अथवा मूल भोजन। जो खाया जाता है, वह भोजन है। कंद—सूरण आदि, फल—त्रपुष्य आदि, बीज—दाडिम आदि के। हरित—मधुरतृण आदि, जीववध के निमित्त होने से, इनका निषेध किया गया है। प्रथम एवं अंतिम तीर्थंकरों (के तीर्थ में) पंच महाव्रत होते हैं। शेष तीर्थंकरों एवं महाविदेह में चार महाव्रत होते हैं। और प्रतिक्रमण के साथ पंचमहाव्रतिक के लिए दोनों संध्याओं में प्रतिक्रमण अवश्य करणीय होता है। अन्य तीर्थंकरों के समय वह कारण होने से ही होता है। कहा भी है—

सपडिक्कमणो धम्मो पुरिमस्स य पच्छिमस्स य जिणस्स।

मज्झिमयाण जिणाणं कारणजाए पडिक्कमणं।।

(आवनि. 1258, बृभा. 6425)

प्रथम एवं पश्‍चिम तीर्थंकरों के सप्रतिक्रमण धर्म होता है। मध्यवर्ती तीर्थंकरों के प्रतिक्रमण कारणजात होता है।

तथा अविद्यमानानि जिनकल्पिकविशेषापेक्षया असत्त्वादेव, स्थविरकल्पिकापेक्षया तु जीर्ण-मलिन-खण्डित-श्‍वेता-ऽल्पत्वादिना, चेलानि वस्त्राणि यस्मिन् स तथा, धर्म्म: चारित्रम्, न सति चेले अचेलता न लोके प्रतीता, यत उक्तम्—

जिनकल्पिक विशेष की अपेक्षा से जिनके वस्त्र है ही नहीं वे अचेल हैं। और स्थविरकल्पिक की अपेक्षा जीर्ण, मलिन, खंडित, श्‍वेत और अल्पवस्त्र होने से अचेलता धर्म है। यहां प्रश्‍न होता है कि वस्त्र होते हुए अचेलता लोक में प्रतीत नहीं होती। उसका समाधान इस प्रकार हो सकता है—

जध जलमवगाहंतो बहुचेलो वि सिरवेढियकडिल्लो।

भण्णति णरो अचेलो तध मुणयो संतचेला वि।।

(विभा. 3083)

जैसे कोई व्यक्ति जल में अवगाहन कर रहा है। वह कटिभाग से ले मस्तक पर्यंत वस्त्रों से वेष्टित है। वह अनेक वस्त्र पहने हुए भी जैसे अचेल कहलाता है, वैसे ही वस्त्रों से युक्त होने पर भी मुनि अचेल कहलाते हैं।

अत:—

परिसुद्धजुण्णकुच्छितथोवाणियतण्णन्नभोगभोगेहिं।

मुणयो मुच्छारहिता संतेहि अचेलया होंति।।

(विभा. 3082)

मुनि एषणीय वस्त्र धारण करते हैं। वे परिजीर्ण, कुत्सित (अल्पमूल्य) स्तोक (गणना से अल्प) तथा अत्यंत सामान्य वस्त्र रखते हैं। वे वस्त्र का परिभोग अनियत तथा लोक में प्रचलित प्रकार से भिन्न रूप में करते हैं। मुनि मूर्च्छा रहित होते हैं। अत: वस्त्र सहित होने पर भी, उपचार से अचेलक कहलाते हैं।

अनियतैरन्यभोगे च सति भोग्यैरित्यर्थ:। न च वस्त्रं संसक्ति-रागादिनिमित्तया चारित्रविघाताय, अध्यात्म-शुद्धे:, शरीरा-ऽऽहारादिवदिति, न हि शरीराद्यूकादि-संसक्तिर्न भवति रागो वा नोत्पद्यते, उक्तं च—

अनियत और अन्यभोग होने से भोग्य वस्त्रों में राग आदि नहीं होने से अचेलता है। वस्त्र संसक्ति, राग आदि का निमित्त होने से चारित्र की घात के लिए नहीं है क्योंकि वे भी शरीर और आहार की भांति अध्यात्म शुद्ध्यर्थ हैं अथवा शरीर, यूकादि के प्रति आसक्ति नहीं होने से राग नहीं होता है।

अह कुणसि थूलवत्थातिएसु मुच्छं धुवं सरीरे वि।

अक्केज्जदुल्लभतरे काहिसि मुच्छं विसेसेणं।।

(विभा. 3047)

वस्त्र आदि स्थूल होते हैं, यह सोचकर यदि तुम उनमें मूर्च्छा करते हो तब शरीर में तो तुम निश्‍चित ही तथा विशेष रूप से मूर्च्छा करोगे क्योंकि शरीर अक्रय होने से दुर्लभतर है।

अक्रयणीये इत्यर्थ:। अध्यात्मशुद्ध्यभावेऽचेलक-त्वमपि च चारित्राय, यथोक्तम्—

अक्रयणीय—यह शरीर (वस्त्र की भांति खरीदा नहीं जा सकता)। अध्यात्मशुद्धि नहीं होने पर अचेलता भी चारित्र के लिए प्रयोजनीय नहीं है। जैसे कहा है

अपरिग्गहा वि परसंतिएसु मुच्छा-कसायदोसेहिं।

अविणिग्गहियप्पाणो कम्ममलणंतमज्जंति।।

(विभा. 3049)

अपनी आत्मा का निग्रह नहीं करनेवाले व्यक्ति अपरिग्रही—अल्पपरिग्रही होने पर भी दूसरों के वैभव में कषाय, मूर्च्छा आदि दोषों के कारण अनन्त कर्मों का अर्जन करते हैं।

जिनोदाहरणादचेलकत्वमेव श्रेय इति न वक्तव्यमेतत्, यतोऽभ्यधायि—

जिन भगवान के उदाहरण से अचेलता ही श्रेय है, ऐसा नहीं कहना चाहिए। क्योंकि कहा भी है—

ण परोवदेसवसगा ण य छतुमत्था परोवदेसं पि।

देंति तध सीसवग्गं दिक्खेंति जिणा जहा सव्वे।।

तध सेसेहि य सव्वं कज्जं जति तेहि सव्वसाधम्मं।

एवं च कतो तित्थं न चेदचेलो त्ति को गाहो।।

(विभा. 3071,72)

यदि तीर्थंकरों के साथ पूर्ण समानता की बात करो तो सारे तीर्थंकर परोपदेश के आधीन नहीं होते। वे छद्मस्थ अवस्था में दूसरों को उपदेश भी नहीं देते। वे शिष्यों को दीक्षित नहीं करते। वैसे ही शेष शिष्यों को भी सारा उसी प्रकार करना चाहिए। ऐसा करने पर तीर्थंकरों की अव्यवच्छित्ति कैसे रहेगी? अर्थात् जब कोई किसी को न प्रतिबोध देगा और न ही दीक्षा देगा तो तीर्थ कैसे चलेगा? यदि तुम कहो कि तीर्थंकरों के साथ सर्व साधर्म्य (पूर्ण समानता) नहीं होती तो फिर केवल अचेलत्व का ही आग्रह क्यों?

अपि च, उचितचेलसद्भावे चारित्रधर्म्मो भवत्येव तदुपकारित्वाच्छरीराऽऽहारादिवदिति। अथ कथं चेलस्य चारित्रोपकारितेति चेत्, उच्यते, शीतादित्राणतो जीवसंसक्तिनिमित्ततृणपरिहारादिहेतुत्वात्, उक्तं च—

और भी, उचित वस्त्र होने पर चारित्रधर्म होता ही है क्योंकि शरीर और आहार की भांति वस्त्र भी उपकारी है। यदि यह कहे कि वस्त्र चारित्र के उपकारक कैसे हो सकते हैं? तो इसका समाधान यह है—शीत आदि से त्राणदायी होने से जीवसंसक्ति का निमित्त होते हैं तथा तृण परिहार आदि का भी हेतु होने से वस्त्र का चारित्र के प्रति उपकार है। कहा भी है—

तणगहणानलसेवानिवारणा धम्मसुक्कझाणट्ठा।

दिट्ठं कप्पग्गहणं गिलाणमरणट्ठया चेव।।

(ओघनि. 706, पञ्चव. 813)

तृण—घास के बिछौने आदि का ग्रहण अग्‍नि सेवा आदि के निवारण के लिए, धर्म और शुक्लध्यान के लिए तथा ग्लान मृत साधु के शरीर के आच्छादन के लिए भगवान ने कल्पग्रहण कहा है।

तथा सेज्जायरे त्ति शेरते यस्यां साधव: सा शय्या, तया तरति भवसागरमिति शय्यातरो वसतिदाता, तस्य पिण्डो भक्तादि: शय्यातरपिण्ड:, स च अशनादि 4 र्वस्त्रादि 4 सूच्यादि 4 श्‍चेति, तद्ग्रहणे दोषास्त्वमी—

शय्यातर—जहां साधु सोते हैं वह शय्या है। उससे जो भवसागर तरता है, वह वसतिदाता शय्यातर है। उसका पिंड—भोजन आदि शय्यातरपिंड है। वह अशन, पान आदि चारों, वस्त्र, पात्र आदि चारों तथा सूई आदि हैं। उसे ग्रहण करने के ये दोष हैं—

तित्थंकरपडिकुट्ठो अन्नायं उग्गमो वि य न सुज्झे।

अविमुत्ती अलाघवता दुल्लहसेज्जा विउच्छेओ।।

(पञ्चा. 17।18)।

शय्यातरपिंड तीर्थंकरों द्वारा निषिद्ध है। अत: उसे ग्रहण करने से उनकी आज्ञा का पालन नहीं होता। अज्ञात उञ्छ का ग्रहण भी नहीं होता। उद्गम आदि दोषों की शुद्धि नहीं होती। इससे आहार आदि के प्रति गृद्धि भी नहीं छूटती। फलत: अलाघवता होती है। प्रणीत द्रव्यों के सेवन से शरीर का लाघव नहीं सधता। शय्या दुर्लभ होती है अर्थात् शय्यातर घर (वसति) नहीं देता अथवा उसका सर्वथा व्यवच्छेद होता है।

राज्ञ: चक्रवर्त्तिवासुदेवादे: पिण्डो राजपिण्ड:।

राज्ञ:—चक्रवर्ती, वासुदेव आदि उनका पिंड राजपिंड है।

इदानीमुभयोरपि जिनयो समानतानिगमनार्थ-माह—जस्सील गाहा, यौ शीलसमाचारौ स्वभावा-ऽनुष्ठाने यस्य स यच्छीलसमाचार:, तावेव शील-समाचारौ यस्य स तथेति।

अब दोनों ही तीर्थंकरों की समानता के निगमन के लिए कहा है—'जस्सील गाथा'। जो शील—स्वभाव, सामाचारी—अनुष्ठान (भगवान महावीर का) है वह यच्छील समाचार है। वही शील-समाचार जिसके है वह (भगवान महापद्म है)।

सू. 63. णव....हवंति।।

(टी.) महापद्मजिनो हि महावीरवदुत्तरफाल्गुनी-नक्षत्रजन्मादिव्यतिकर इति नक्षत्रसम्बन्धान्नक्षत्रसूत्रं कण्ठ्यं च, नवरं पच्छंभाग त्ति पश्‍चाद्भागश्‍चन्द्रेण भोगो येषां तानि पश्‍चाद्भागानि चन्द्रोऽतिक्रम्य यानि भुङ्क्ते, पृष्ठं दत्त्वेत्यर्थ:, अभिई गाहा, अस्सोइ त्ति अश्‍विनी, मतान्तरं पुनरेवम्—

महापद्म जिन का जन्म आदि वर्णन भगवान महावीर की भांति उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र है। अत: नक्षत्र के संबंध से नक्षत्र सूत्र हैं, जो स्पष्ट है। पच्छभाग अर्थात् पृष्ठभाग से चंद्रमा जिनका भोग करता है वे नक्षत्र नौ हैं। अर्थात् उनसे चंद्रमा पृष्ठभाग से भोग करता है, वे। 'अभिई गाथा'। अस्सोई—अश्‍विनी। पुन: मतांतर इस प्रकार है—

अस्सिणि भरणी समणो अणुराह घणिट्ठ रेवई पूसो।

मियासिर हत्थो चित्ता पच्छिमजोगा मुणेयव्वा।।

( )

अश्‍विनी, भरणी, श्रवण, अनुराधा, घनिष्ठा, रेवती, पुष्य, मृगशिर, हस्त और चित्रा—ये पश्‍चिम से योग करते हैं।

सू. 64. आणत....पण्णत्ता।

(टी.) नक्षत्रविमानव्यतिकर उक्त इति विमान-विशेषव्यतिकरसूत्र व्यक्तम्।

नक्षत्र विमान का वर्णन किया गया। विमान विशेष व्यतिकर सूत्र स्पष्ट है।

सू. 65-67. विमलवाहणे.....पण्णत्ता।

(टी.) अनन्तरं विमानानामुच्चत्वमुक्तमिति कुलकर-विशेषस्योच्चत्वसूत्रं कुलकरसम्बन्धाद् ॠषभकुलकरसूत्रम् ॠषभो मनुष्य इत्यन्तरद्वीपजमनुष्यक्षेत्रविशेषप्रमाणसूत्रं च, सुगमानि चैतानि, नवरं धनदन्तादय: सप्तमा अन्तरद्वीपा:।

अनंतर सूत्र में विमानों की ऊंचाई कही गई। यहां कुलकर विशेष की उच्चता का सूत्र है। कुलकर के संबंध में ॠषभ कुलकर सूत्र है। भगवान ॠषभ मनुष्य थे, अत: अन्तर्द्वीपज मनुष्य क्षेत्र के विशेष प्रमाण सूत्र कहे हैं। ये सुगम हैं। धनदंत आदि सातवें अन्तर्द्वीप है।

सू. 68. सुक्कस्स.....वेसाणरवीही।

(टी.) नव योजनशतानीत्युक्तमिति समधरणीतला-दुपरिष्टान्नवयोजनशताभ्यन्तरचारिणो ग्रहविशेषस्य व्यतिकरमाह—सुक्कस्सेत्यादि, शुक्रस्य महाग्रहस्य नव वीथय: क्षेत्रभागा: प्रायस्त्रिभिस्त्रिभिर्नक्षत्रैर्भवन्ति, तत्र हयसंज्ञा वीथी हयवीथीत्येवं सर्वत्र, संज्ञा च व्यवहारविशेषार्थम्, य चेह हयवीथी साऽन्यत्र नागवीथीति रूढा, नागवीथी चैरावणपदमिति, एतासां च लक्षणं भद्रबाहुप्रसिद्धाभिरार्याभि: क्रमेण लिख्यते—

नौ सौ योजन का व्यतिकर कहा गया। यहां सम—धरणीतल से ऊपर नौ सौ योजन ऊपर अन्तरचारी ग्रह विशेष का विवेचन करते हैं—सुक्कस्स इत्यादि। शुक्र महाग्रह की नौ वीथियां—क्षेत्र भाग हैं। इनमें प्रत्येक वीथि में तीन-तीन नक्षत्र होते हैं। हयसंज्ञा वीथि हयवीथि है। इसी प्रकार सर्वत्र है। यह नामकरण व्यवहार विशेष के लिए है। यहां जो हयवीथि है, वह अन्य स्थान में नागवीथि नाम से रूढ़ है और नागवीथि ऐरावण नाम से प्रसिद्ध है। इन वीथियों के लक्षण भद्रबाहुकृत आर्या छंदों से क्रमश: ऐसे प्राप्त होते हैं—

भरणी स्वात्याग्‍नेयं 3 नागाख्या 1 वीथिरुत्तरे मार्ग्गे।

रोहिण्यादि 3 रिभाख्या

चादित्यादि: 2 सुरगजाख्या3।।1।।

( )

उत्तर मार्ग में नागवीथी है, जिसके नक्षत्र—भरणी, स्वाति और कृतिका है। गजवीथी में रोहिणी आदि तीन नक्षत्र हैं। ऐरावणपथ में पुनर्वसु आदि तीन नक्षत्र हैं।

आग्‍नेयं कृत्तिका, आदित्यं पुनर्वसुरिति।

यहां आग्‍नेय से कृतिका और आदित्य से पुनर्वसु ज्ञातव्य है।

वृषभाख्या 4 पैत्रादि: 3 श्रवणादि

3 र्मध्यमे जरद्गवाख्या 5।

प्रोष्ठपदादि 4 चतुष्के गोवीथि

6 स्तासु मध्यफलम्।।

( )

वृषभवीथी में मघा आदि तीन नक्षत्र हैं। जरद्गवपथ में श्रवण आदि तीन नक्षत्र हैं। गोवीथी में पूर्वभाद्रपद आदि चार नक्षत्र हैं। इस मार्ग में शुक्र का विचरण होता है तो मध्यम फल है।

पैत्रं मघा, मध्यमे इति मार्गे,

प्रोष्ठपदा पूर्वभाद्रपदा।

अजवीथी 7 हस्तादि 4 र्मृगवीथी

8 चैन्द्रदेवतादि स्यात्।

दक्षिणमार्गे वैश्‍वानर्याषाढद्वयं ब्राह्मम्।।3।।

( )

पैत्रं-मघा, प्रोष्ठपद—पूर्वभाद्रपाद मध्यमे अर्थात् मार्ग में। अजवीथि में हस्त आदि नक्षत्र हैं। मृगवीथी में ज्येष्ठा आदि नक्षत्र हैं। दक्षिण मार्ग में वैश्‍वानरपथ है, जिसमें अभिजित, पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा है।

इन्द्रदेवता ज्येष्ठा, ब्राह्ममभिजिदिति।

इन्द्र देवता—ज्येष्ठा, ब्राह्म—अभिजित।

एतासु भृगुर्विचरति नागगजैरावतीषु वीथिषु चेत्।

बहु वर्षेत् पर्जन्य: सुलभौषधयोऽर्थवृद्धिश्‍च।।4।।

यदि इन नागवीथी, गजवीथी और ऐरावतवीथी में शुक्र विचरण करता है तो वर्षा बहुत होती है। धान्य सुलभ होता है और धन की वृद्धि होती है।

पशुसंज्ञासु च 3 मध्यमसस्य-

फलादिर्यदा चरेद् भृगुज:।

अजमृगवैश्‍वानरवीथिष्वर्घभयार्द्दितो लोक:।।5।।

( )

यदि भृगु-शुक्रग्रह पशुसंज्ञक मध्य की तीन वीथियों में विचरण करता है तो वह मध्यम सस्यफल-प्रद है। यदि शुक्र अज, मृग और वैश्‍वानर वीथी में विचरण करता है तो लोक में भय बढ़ता है।

सू. 69. णवविधे.....दुगुंछा।

(टी.) वीथिविशेषचारेण च शुक्रादयो ग्रहा मनुजादीनामनुग्रहोपघातकारिणो भवन्ति। द्रव्यादिसामग्र्या कर्मणामुदयादिसद्भावादिति सम्बन्धात् प्रस्तुताध्ययना-वतारि कर्म्मस्वरूपमाह—नवविहेत्यादि, इह नोशब्द: साहचर्यार्थ:, कषायै: क्रोधादिभि: सहचरा नोकषाया:, केवलानां नैषां प्राधान्यं किन्तु यैरनन्तानुबन्ध्यादिभि: सहोदयं यान्ति तद्विपाकसदृशमेव विपाकमादर्शयन्तीति बुधग्रहवदन्यसंसर्गमनुवर्त्तन्ते, एवं च नोकषायतया वेद्यते यत् कर्म्म तन्नोकषायवेदनीयमिति।

वीथी विशेष में भ्रमणकारी शुक्र आदि ग्रह मनुष्य आदि के अनुग्रह और उपघातकारी होते हैं। द्रव्य आदि सामग्री के सद्भाव से कर्मों के उदय आदि होते हैं। इस सम्बन्ध से प्रस्तुत अध्ययन में निरूपित कर्म स्वरूप का कथन करते हैं—नवविहे इत्यादि। यहां नोशब्द साहचर्य के अर्थ में हैं। क्रोध आदि कषायों के सहचर नोकषाय हैं। ये अकेले मुख्य नहीं हैं। किन्तु अनंतानुबंधी आदि कषाय चतुष्कों के साथ उदय में आते हैं। उनके विपाक की भांति विपाक करते हैं। बुध ग्रह की भांति अन्य के संसर्ग से अपना फल देते हैं। (बुध ग्रह जिस ग्रह के साथ रहता है उसके अनुरूप अपना फल देता है, वैसे ही नोकषाय कषाय के सहचर हैं, उसके अनुरूप फल देते हैं) जो कर्म नोकषाय के रूप में अनुभूत होते हैं, वे नोकषायवेदनीय कहलाते हैं।

तत्र यदुदयेन स्त्रिया: पुंस्यभिलाष: पित्तोदयेन मधुराभिलाषवत् स फुंफुकाग्‍निसमान: स्त्रीवेद:, यदुदयेन पुंस: स्त्रियामभिलाष: श्‍लेष्मोदयादम्लाभिलाषवत् स दावाग्‍निज्वालासमान पुंवेद:। यदुदये नपुंसकस्य स्त्री-पुंसयोरुभयोरभिलाष: पित्त-श्‍लेष्मणोरुदये मज्जिता-भिलाषवत् स महानगरदाहाग्‍नि-समानो नपुंसकवेद इति।

स्त्रीवेद—जैसे पित्त के उदय से मीठा खाने की अभिलाषा उत्पन्न होती है। उसी प्रकार इस कर्म के उदय से स्त्री की पुरुष के प्रति अभिलाषा होती है। यह फुंफुक कंडे की अग्‍नि के समान है। पुरुषवेद—श्‍लेष्म के उदय से अम्लपदार्थ खाने की इच्छा होती है। वैसे ही इस वेद के उदय से पुरुष की स्त्री के प्रति अभिलाषा उत्पन्न होती है। यह दावाग्‍नि के समान है। नपुंसक वेद—शरीर में पित्त और श्‍लेष्म दोनों के उदय से भुने हुए पदार्थों को खाने की इच्छा होती है। वैसे ही जिस कर्म के उदय से नपुंसक व्यक्ति को स्त्री और पुरुष दोनों के प्रति अभिलाषा होती है। यह महानगर दाह अग्‍नि समान है।

यदुदयेन सनिमित्तमनिमित्तं वा हसति तत् कर्म हास्यम्, यदुदयेन सचित्ताचित्तेषु बाह्यद्रव्येषु जीवस्य रतिरुत्पद्यते तद् रतिकर्म, यदुदयेन तेष्वेवारतिरुत्पद्यते तदरतिकर्म्म, यदुदयेन भयवर्जितस्यापि जीव-स्येहलोकादिसप्तप्रकारं भयमुत्पद्यते तद् भयकर्म्म, यदुदयेन शोकरहितस्यापि जीवस्याक्रन्दनादि: शोको जायते तच्छोककर्मेति, यदुदयेन च विष्ठादि-बीभत्सपदार्थेभ्यो जुगुप्सते तज्जुगुप्साकर्म्मेति।

हास्य—जिस कर्म के उदय से सनिमित्त अथवा अनिमित्त हास्य उत्पन्न होता है, वह कर्म हास्य है।

रति—जिस कर्म के उदय से सचित्त-अचित्त बाह्य पदार्थों के प्रति रुचि उत्पन्न होती है, वह रति कर्म है।

अरति—जिस कर्म के उदय से उन्हीं पदार्थों में अरुचि उत्पन्न हो, वह अरति कर्म है।

भय—जिस कर्म के उदय से भयवर्जित जीव के भी इहलोक आदि सात प्रकार का भय उत्पन्न होता है, वह भयकर्म है।

शोक—जिस कर्म के उदय से शोक रहित जीव के भी आक्रंदन आदि शोक उत्पन्न होता है, वह शोककर्म है।

जुगुप्सा—जिस कर्म के उदय से विष्ठा आदि बीभत्स पदार्थ देखने से घृणा के भाव उत्पन्न होते हैं, वह जुगुप्सा कर्म है।

सू. 70-73. चउरिंदियाणं....पण्णत्ता।

(टी.) अनन्तर कर्म्मोक्तम्, तद्वशवर्त्तिनश्‍च नानाकुलकोटीभाजो भवन्तीति कुलकोटिसूत्रे, तद्गताश्‍च कर्म्म चिन्वन्तीति चयादिसूत्रषट्कम्, कर्म्मपुद्गल-प्रस्तावात् पुद्गलसूत्राणि, सुगमानि चैतानि, नवरं नवजाईत्यादि, चतुरिन्द्रियाणां जातौ यानि कुलकोटीनां योनिप्रमुखाणां योनिद्वाराणां शतसहस्राणि तानि तथा, भुजैर्गच्छन्तीति भुजगा: गोधादय इति।

अनंतर सूत्र में कर्मों की व्याख्या की गई। उन कर्मों का वशवर्ती जीव नाना कुल-कोटियों में उत्पन्न होता है। अत: कुलकोटि सूत्र हैं। कुलकोटियों में जीव कर्मों का चय करना है, अत: चय आदि सूत्र षट्क है। कर्म पुद्गलों के प्रस्ताव से पुद्गल सूत्र हैं। ये सुगम हैं। तथापि 'नव जाई' इत्यादि अर्थात् चतुरिन्द्रिय जाति के योनिद्वार में होनेवाली कुल-कोटियां नौ लाख हैं। जो भुजाओं से चलते हैं, वे गोधा—घडियाल आदि भुजग हैं।

इति श्रीमदभयदेवाचार्यविरचिते स्थानाख्ये तृतीयाङ्गविवरणे नवस्थानकाख्यं नवममध्ययनं समाप्तम्। ग्रन्थाग्रं श्‍लोका: 707।

श्रीमद् अभयदेवाचार्यविरचित स्थानांग नामक तीसरे अंग के विवरण में नव स्थान नामक नवम अध्ययन समाप्त। ग्रंथाग्र 707 श्‍लोक।

♦

दसवां स्थान

4

दसवां स्थान

सू. 1. दसविधा....पण्णत्ता।।

(टी.) अथ सङ्ख्याविशेषसम्बद्धमेव दश-स्थानकाध्ययनमारभ्यते, अस्य च पूर्वेण सहायमभि-सम्बन्ध:—अनन्तराध्ययने जीवाजीवा नवत्वेन प्ररूपिता इह तु त एव दशत्वेन निरूप्यन्त इत्येवंसम्बन्धस्य चतुरनुयोगद्वारस्यास्येदमादिसूत्रम्—दसविहा लोगेत्यादि, अस्य च पूर्व सूत्रेण सहायमभिसम्बन्ध:—पूर्वं नवगुणरूक्षा: पुद्गला अनन्ता इत्युक्तं ते चासङ्ख्येयप्रदेशे लोके समान्तीति लोकस्थितिरत: सैवेहोच्यते इत्येवंसम्बन्धस्यास्य व्याख्या, इहापि संहितादिचर्च: प्रथमाध्ययनवत्, केवलं लोकस्य पञ्चास्तिकायात्मकस्य स्थिति: स्वभाव: लोकस्थिति:, यदित्युद्देशे, णमिति वाक्यालङ्कारे, उद्दाइत्त त्ति अपद्राय मृत्वेत्यर्थ:, तत्थेव त्ति लोकदेशे गतौ योनौ कुले वा सान्तरं निरन्तरं वौचित्येन भूयो भूय: पुन: पुन: प्रत्याजायन्ते प्रत्युत्पद्यन्त इत्येवमप्येका लोकस्थितिरिति 1, अपिशब्द उत्तरवाक्यापेक्षया, अपि: क्‍वचिन्न दृश्यते।

संख्या विशेष से ही सम्बद्ध दशम स्थान अध्ययन प्रारंभ करते हैं। इसका पूर्व अध्ययन से यह अभिसंबंध है—अनंतर अध्ययन में जीव-अजीव की नौ संख्या से प्ररूपणा की गई। यहां उन्हीं जीव-अजीव (पदार्थों) की दशत्व से प्ररूपणा करते हैं। इस संख्यात्मक संबंध से संबद्ध इस अध्ययन के चार अनुयोगद्वार का यह आदि सूत्र है—दसविहा इत्यादि। इसका पूर्व सूत्र से यह अभिसंबंध है—पूर्व सूत्र (नवम अध्ययन के आखिरी सूत्र) में नवगुण रूक्ष पुद्गल अनंत हैं, यह कहा गया। वे पुद्गल असंख्येय प्रदेशात्मक लोक में समाविष्ट होते हैं, यह लोकस्थिति है। अत: यहां उसी लोकस्थिति का निरूपण करते हैं। इस प्रकार से संबद्ध इसकी यह व्याख्या है। यहां भी संहिता आदि की चर्चा प्रथम अध्ययन की भांति है। पंचास्तिकायात्मक लोक की स्थिति—स्वभाव लोकस्थिति है। यत् उद्देश अर्थ में है। णं वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। उद्दाइत्त—मरकर के, तत्थेव—वहीं लोक में, जिस गति, योनि, कुल में अथवा अंतर सहित या निरन्तर, उचित रूप से पुन: पुन:, उत्पन्न होते हैं। यह एक लोकस्थिति है। यहां अपि (भी) शब्द उत्तरवाक्य की अपेक्षा है। कहीं अपि शब्द नहीं मिलता।

अथ द्वितीया—जन्नमित्यादि, सदा प्रवाहतोऽनाद्य-पर्यवसितं कालं समियं ति निरन्तरं पापं कर्म ज्ञानावरणादिकं सर्व्वमपि मोक्षविबन्धकत्वेन सर्वस्यापि पापत्वादिति क्रियते बध्यते इत्येवमप्येका अन्येत्यर्थ:, सततकर्म्मबन्धनमिति द्वितीया 2।

द्वितीय लोकस्थिति—'जन्नमित्यादि'। सदा—प्रवाहत: अनादि-अपर्यवसित काल से, निरन्तर, पापकर्म—ज्ञानावरण आदि सभी पापकर्म—मोक्ष के बाधक होने से सभी कर्म पाप हैं, वे बंधते हैं। यह दूसरी लोकस्थिति है। यह सतत कर्म बंधन रूपा द्वितीया लोकस्थिति है।

मोहणिज्जे त्ति मोहनीय प्रधानतया भेदेन निर्द्दिष्टमिति सततमोहनीयबन्धनं तृतीया। जीवा-ऽजीवानामजीवजीवत्वाभावश्‍चतुर्थी। त्रसानां स्थावराणां चाव्यवच्छेद: पञ्चमी 5।

मोहनीय—यहां मोहनीय कर्म प्रधानरूप से निर्दिष्ट है। अत: सतत मोहनीय बंधन नामक तृतीय लोकस्थिति है।

जीव अजीव हो जाए और अजीव जीव हो जाए—ऐसा कभी नहीं हुआ है, न होगा। इस प्रकार एक में दूसरे के अभाव रूप यह चौथी लोकस्थिति है।

त्रस और स्थावर जीवों के अव्यवच्छेद रूप पांचवीं लोकस्थिति है।

लोका-ऽलोकयोरलोक-लोकत्वेनाभवनं षष्ठी 6। तयोरेवान्योन्याप्रवेश: सप्तमी 7।

लोक अलोक हो जाए और अलोक लोक—यह परस्पर एक में दूसरे के न होने रूप छट्ठी लोकस्थिति है।

इनकी परस्पर एक-दूसरे में अप्रवेश रूप सातवीं लोकस्थिति है।

जाव ताव लोए ताव ताव जीव त्ति यावल्लोकस्तावज्जीवा:, यावति क्षेत्रे लोकव्यपदेश-स्तावति जीवा इत्यर्थ:। जाव ताव जीवा ताव ताव लोए त्ति, इह यावज्जीवास्तावत्तावल्लोक:, यावति यावति क्षेत्रे जीवास्तावत् क्षेत्रं लोक इति भावार्थ:, जाव तावेत्यादिवाक्यरचना तु भाषामात्रमित्यष्टमी 8। यावज्जीवादीनां गतिपर्यायस्तावल्लोक इति नवमी 9।

जाव-ताव लोए—जहां लोक है, वहां जीव है और जहां जीव है वहां लोक है—यह आठवीं लोकस्थिति है।

जाव-ताव जीवा—....जहां जीव है, वहां लोक है अर्थात् जितने आकाश क्षेत्र में जीव है, उतना क्षेत्र लोक है—यह भावार्थ है। जाव-ताव इत्यादि वाक्य रचना तो भाषा मात्र है।

जहां जीव आदि की गतिपर्याय है, वहां लोक है—यह नवमी लोकस्थिति है।

सर्वेषु लोकान्तेषु अबद्धपासपुट्ठ त्ति बद्धा गाढश्‍लेषा:, पार्श्‍वस्पृष्टा: छुप्तमात्रा:, ये न तथा तेऽबद्धपार्श्‍वस्पृष्टा:, रूक्षद्रव्यान्तरेणेति गम्यते, तत्सम्पर्कादजातरूक्षपरिणामा: सन्त इति भाव:, लोकान्ते स्वभावात् पुद्गला: रूक्षतया क्रियन्ते रूक्षतया परिणमन्ति, अथवा लोकान्तस्वभावाद्या रूक्षता भवति तया ते पुद्गला अबद्धपार्श्‍वस्पृष्टा: परस्परमसम्बद्धा: क्रियन्ते, किं सर्वथा?, नैवम्, अपि तु तेनेत्यस्य गम्यमानत्वात्तेन रूपेण क्रियन्ते येन जीवा: सकर्म्मपुद्गला:, पुद्गलाश्‍च परमाण्वादय:, नो संचायंति त्ति न शक्नुवन्ति बहिस्ताल्लोकान्ताद् गमनतायै गन्तुमिति, छान्दसत्वेन तुमर्थे युट्प्रत्ययविधानादिति, एवमप्यन्या लोकस्थितिर्दशमी 10, शेषं कण्ठ्यमिति।

सभी लोकान्तों में अबद्धपार्श्‍वस्पृष्ट पुद्गल हैं। बद्धा-गाढश्‍लेषवाले, पार्श्‍व-स्पृष्टा—छूटते हुए, जो वैसे नहीं है, वे अबद्धपार्श्‍वस्पृष्ट हैं। वे दूसरे रूक्ष द्रव्यों से बद्ध और स्पृष्ट नहीं होते। अर्थात् वे अन्य रूक्ष पुद्गलों के द्वारा अबद्धपार्श्‍वस्पृष्ट होने पर भी (लोकान्त के स्वभाव से रूक्ष हो जाते हैं)। लोकांत में स्वभावतया पुद्गल रूक्ष रूप में परिणमित हो जाते हैं। अथवा लोकांत के स्वभाव से जो रूक्षता होती है, उससे वे पुद्गल परस्पर असंबद्ध होते हैं। प्रश्‍न—क्या सर्वथा असंबद्ध होते हैं? उत्तर—नहीं, वे सर्वथा परस्पर असंबद्ध नहीं किए जाते किंतु वे इस रूप में होने से जीव, कर्मपुद्गलयुक्त जीव और परमाणु आदि पुद्गल लोकान्त से बाहर जाने में समर्थ नहीं होते। यहां तुम् अर्थ में—गंतुं के स्थान पर गमनतायै युट् प्रत्यय छांदसत्व के कारण है। यह दसवीं लोकस्थिति है। शेष स्पष्ट है।

सू. 2. दसविहे....खिंखिणिस्सरे।।

(टी.) लोकस्थितेरेव विशिष्टवक्तृनिसृष्टा अपि शब्दपुद्गला लोकान्त एव गच्छन्तीति प्रस्तावा-च्छब्दभेदानाह—दसविहे इत्यादि, नीहारी सिलोगो, निर्हारी घोषवान् शब्दो घण्टाशब्दवत्, पिण्डेन निर्वृत्त: पिण्डिमो घोषवर्जित: ढक्कादिशब्दवत्, रूक्ष: काकादिशब्दवत्, भिन्न: कुष्ठाद्युपहतशब्दवत्, झर्झरितो जर्जरितो वा सतन्त्रीककरटिकादिवाद्यशब्दवत्, दीर्घो दीर्घवर्णाश्रितो दूरश्रव्यो वा मेघादिशब्दवत्, ह्रस्वो ह्रस्ववर्णाश्रयो विवक्षया लघुर्वा वीणादिशब्दवत्, पुहत्ते य त्ति पृथक्त्वे अनेकत्वे, कोऽर्थ:? नानातूर्यादिद्रव्ययोगे य: स्वरो यमल-शङ्खादिशब्दवत् स पृथक्त्व इति, काकणीति सूक्ष्मकण्ठगीतध्वनि: काकलीति यो रूढ:, खिंखिणीति किंकिणी क्षुद्रघण्टिका, तस्या: स्वरो ध्वनि: किङ्किणीस्वर:।

लोकस्थिति की भांति यह भी लोकस्थिति ही है कि विशिष्ट वक्ता से निसृत शब्द पुद्गल लोकान्त तक ही जाते हैं। इस प्रस्ताव से शब्द के भेदों का कथन करते हैं—'दसविहे इत्यादि'। नीहारी श्‍लोक—

1. निर्हारी—घोषवान शब्द, जैसे—घंटा का। यह उत्पत्ति के अनंतर कुछ समय तक गूंजता है।

2. पिंडिम—पिंड से निष्पन्न पिंडिम है। यह नगारे के शब्द की भांति घोष-वर्जित है।

3. रूक्ष—रुखा—अनिष्ट शब्द, जैसे—कौवे का शब्द।

4. भिन्न—शीतकंपित व्यक्ति (कुष्ठ आदि से उपहत व्यक्ति) के शब्द जैसा।

5. झर्झरित (जर्जरित)—थोथे बांस से निकला हुआ अथवा तारवाले वाद्य का शब्द।

6. दीर्घ—जो दूर तक सुनाई दे अथवा दीर्घ वर्णाश्रित शब्द, जैसे—मेघ का शब्द।

7. ह्रस्व—ह्रस्व वर्णाश्रित अथवा विवक्षा से लघु शब्द, जैसे—वीणा का।

8. पृथक्त्व—अनेक वाद्ययंत्रों द्वारा एक साथ जो स्वर उत्पन्न होता है, जैसे—शंख युगल (अथवा अन्य) आदि द्वारा एक संयुक्त शब्द।

9. काकणी—सूक्ष्म कंठों की गीत ध्वनि (काकली तु कल: सूक्ष्म यह लोक में रूढ़ है)। किंकिणी—किंकिणी का अर्थ है—छोटे घुंघरु, उसकी ध्वनि किंकिणीस्वर है।

सू. 3-5. दस....पडिसंवेदेस्संति।

(टी.) अनन्तरं शब्द उक्त:, स चेन्द्रियार्थ इति कालभेदेनेन्द्रियार्थान् प्ररूपयन् सूत्रत्रयमाह—दस इंदिये-त्यादि कण्ठ्यम्, नवरं देसेण वि त्ति विविक्षतशब्द-समूहापेक्षया देशेन देशत:, कांश्‍चिदित्यर्थ:, एक: कश्‍चिच्छ्रुतवानिति। सव्वेण वि त्ति सर्वतया सर्वानित्यर्थ:, इन्द्रियापेक्षया वा श्रोत्रेन्द्रियेण देशत:, सम्भिन्नश्रोतो-लब्धियुक्तावस्थानां सर्वेन्द्रियै: सर्वत:, अथवैककर्णेन देशत उभाभ्यां सर्वत:, एवं सर्वत्र। पडुप्पन्न त्ति प्रत्युत्पन्ना वर्तमाना:।

अनंतर सूत्र में शब्द का वर्णन किया गया। शब्द इन्द्रिय का विषय है। अत: काल भेद से इन्द्रिय विषयों को प्ररूपित करते हुए सूत्रत्रय कहते हैं—दस इंदिय इत्यादि। ये स्पष्ट हैं। देश से अर्थात् विवक्षित शब्द समूह की अपेक्षा से शरीर के एक भाग से। इसका तात्पर्य है कुछ अंश में। कोई कुछ सुनता है। समस्त शरीर से अर्थात् सर्वत: समग्र रूप से अथवा इन्द्रियों की अपेक्षा से। यथा—श्रोत्रेन्द्रिय से देशत: और संभिन्नश्रोतोलब्धि युक्त अवस्था वालों द्वारा सर्वत: सभी इन्द्रियों से। अथवा एक कान से देशत: और दोनों कानों से सर्वत: सुनता है। सर्वत्र इसी प्रकार है। पडुप्पन्न अर्थात् वर्तमान।

सू. 6. दसहिं....चलेज्जा।

(टी.) इन्द्रियार्थाश्‍च पुद्गलधर्मा इति पुद्गल-स्वरूपमाह—दसहीत्यादि स्पष्टम्, नवरम् अच्छिन्ने त्ति अच्छिन्न: अपृथग्भूत: शरीरे विवक्षितस्कन्धे वा सम्बद्ध एवं चलेत् स्थानान्तरं गच्छेत्, आहारेज्जमाणे त्ति आह्रियमाण: खाद्यमान: पुद्गल: आहारे वा अभ्यवह्रिय-माणे सति पुद्गलश्‍चलेत्।

इन्द्रिय विषय पुद्गल धर्म है। अत: पुद्गल का स्वरूप कहते हैं—दसहिं इत्यादि यह स्पष्ट है। अच्छिन्न—स्कन्ध से संलग्‍न, शरीर में अथवा विवक्षित स्कन्ध में संबद्ध ही स्थानांतर को प्राप्त करता है।

आहारेज्जमाणे—आहार के रूप में प्रयुक्त होता हुआ पुद्गल अथवा आहार में व्यवह्रीयमाण पुद्गल चलित होता है।

परिणम्यमान: पुद्गल एवोदराग्‍निना खल-रसभावेन परिणम्यमाने वा भोजने, उच्छ्वस्यमान: उच्छ्वासवायुपुद्गल: उच्छ्वस्यमाने वा उच्छ्वसिते क्रियमाणे, एवं नि:श्‍वस्यमानो नि:श्‍वस्यमाने वा, वेद्यमानो निर्जीर्यमाणश्‍च कर्म्मपुद्गलोऽथवा वेद्यमाने निर्जीर्यमाणे च कर्म्मणि, वैक्रियमाणो वैक्रियशरीरतया परिणम्यमान: वैक्रियमाणे वा शरीरे, परिचार्यमाणो मैथुनसंज्ञाया विषयीक्रियमाण: शुक्रपुद्गलादि: परिचार्यमाणे वा भुज्यमाने स्त्रीशरीरादौ शुक्रादिरेव।

परिणम्यमाण—आहृत पुद्गलों को ही जठराग्‍नि से खल-रस में परिणत करते हुए अथवा भोजन में परिणत करते हुए। उच्छ्वस्यमान:—उच्छ्वास वायु पुद्गल अथवा उच्छ्वास के रूप में परिणत करते हुए। इसी प्रकार नि:श्‍वस्यमानो नि:श्‍वस्यमाने वा—नि:श्‍वास के रूप में अथवा नि:श्‍वास लेते हुए। वेद्यमान पुद्गल और निर्जीयमाण पुद्गल अथवा वेद्यमान एवं निर्जीयमाण कर्म, वैक्रियमाण—वैक्रियशरीर के रूप में परिणत होते हुए अथवा वैक्रिय करते हुए, परिचार्यमाण—संभोग-परिचारणा करते हुए शुक्र पुद्गल आदि चलित होते हैं अथवा परिचार्यमाणे—स्त्री शरीर आदि का भोग करते हुए।

यक्षाविष्टो भूताद्यधिष्ठित: यक्षाविष्टे वा सति पुरुषे यक्षावेशे वा सति तच्छरीरलक्षण: पुद्गल:, वातपरिगतो देहगतवायुप्रेरित:, वातपरिगते वा देहे सति, बाह्यवातेन वोत्क्षिप्त इति।

यक्षाविष्ट होने पर या शरीर में यक्ष का प्रवेश होने पर पुद्गल चलित होता है। वात परिगत—देहगतवायु से प्रेरित होने पर अथवा सामान्य (बाह्य) वायु की प्रेरणा से पुद्गल चलित होता है।

सू. 7. दसहिं....विप्पडिवन्ना।

(टी.) पुद्गलाधिकारादेव पुद्गलधर्मानिन्द्रिया-र्थानाश्रित्य यद्भवति तदाह—दसहीत्यादि गतार्थम्, नवरं स्थानविभागोऽयम्—तत्र मनोज्ञान् शब्दादीन् मेऽपहृत-वानित्येवं भावयत: क्रोधोत्पत्ति: स्यादित्येकम्, एवम् अमनोज्ञानुपहृतवान् उपनीतवान्, इह चैकवचनबहुवचनयोर्न विशेष:, प्राकृतत्वादिति द्वितीयम्, एवं वर्त्तमाननिर्द्देशेनापि द्वयं भविष्यतापि द्वयमित्येवं षट्, तथा मनोज्ञानामपहारत: कालत्रयनिर्द्देशेन सप्तम:, एवममनोज्ञानामुपहारतोऽष्टमम्, मनोज्ञा-ऽमनोज्ञानामपहारोपहारत:, कालत्रयनिर्द्देशन नवमम्, अहं चेत्यादि दशमम्, मिच्छं ति वैपरीत्यं विशेषेण प्रतिपन्नौ विप्रतिपन्नाविति।

पुद्गल अधिकार से ही पुद्गल धर्म इन्द्रिय विषयों की अपेक्षा जो होता है, इसे कहते हैं—'दसहिं' इत्यादि स्पष्ट है। इसके स्थान विभाग इस प्रकार हैं—अमुक व्यक्ति ने मेरे मनोज्ञ शब्द आदि का अपहरण किया है, ऐसे चिंतन करते हुए क्रोधोत्पत्ति होती है। यह एक विकल्प है।

अमुक ने अमनोज्ञ शब्द आदि मुझे उपहृत किए हैं, यह द्वितीय विकल्प है। यहां प्राकृत के कारण एकवचन बहुवचन में भेद नहीं है।

इस प्रकार वर्तमान एवं भविष्यत्कालवर्ती दो-दो विकल्पों से कुल छह विकल्प बनते हैं। तथा मनोज्ञ शब्द आदि के अपहार के तीनों काल—किया था, करता है व करेगा से संबद्ध सातवां विकल्प है। इसी प्रकार तीनों कालवर्ती अमनोज्ञ के उपहार से संबद्ध आठवां विकल्प होता है। तथा मनोज्ञ के अपहार व अमनोज्ञ के उपहार का कालत्रयवर्ती नौवां विकल्प है।

'अहं च इत्यादि' दसवां विकल्प है। मिच्छं—प्रतिकूलता से युक्त मिथ्यावर्तन—प्रतिकूल व्यवहार करते हैं।

सू. 8-11. दसविधे....सूचीकुसग्गअसंवरे।

(टी.) क्रोधोत्पत्ति: संयमिनां नास्तीति संयमसूत्रम्, संयमविपक्षश्‍चासंयम इत्यसंयमसूत्रम्, असंयमविपक्ष:, संवर इति संवरसूत्रम्, संवरविपरीतोऽसंवर इत्यसंवरसूत्रम्, सुगमानि चैतानि, नवरमुपकरणसंवर: अप्रतिनियताकल्प-नीयवस्त्राद्यग्रहणरूपोऽथवा विप्रकीर्णस्य वस्त्राद्युपकरणस्य संवरणमुपकरणसंवर:।

संयमी व्यक्तियों के क्रोधोत्पत्ति नहीं होती है, अत: संयम सूत्र है। संयम का प्रतिपक्षी असंयम है, इसलिए असंयमसूत्र है। असंयम का विपक्ष संवर है और संवर का विपरीत असंवर है। अत: संवर और असंवर के सूत्र हैं। ये सूत्र सुगम हैं। उपकरण संवर—यह अप्रतिनियत और अकल्पनीय वस्त्र आदि उपकरणों के अग्रहणरूप (अस्वीकार रूप) अथवा बिखरे हुए उपकरणों को व्यवस्थित रखने रूप है।

अयं चौघिकोपकरणापेक्ष:, तथा शूच्या: कुशाग्राणां च शरीरोपघातकत्वाद्यत् संवरणं सङ्गोपनं स शूची-कुशाग्रसंवर:, एष तूपलक्षणत्वात् समस्तौपग्रहिकोप-करणापेक्षो द्रष्टव्य:, इह चान्त्यपदद्वयेन द्रव्यसंवरा-वुक्ताविति।

यह औघिक (प्रतिदिन काम में आनेवाले) उपकरणों की अपेक्षा से है। तथा सूई और कुशाग्र का संवरण, जिससे वे शरीर के उपघातक न हो वह शूची-कुशाग्र संवर है। ये उपलक्षण हैं। ये (सूई और कुशाग्र) समस्त औपग्रहिक उपकरण की अपेक्षा द्रष्टव्य है। इन अंतिम दो पदों से द्रव्य संवर कहा गया है। (पूर्ववर्ती आठ भाव संवर के वाचक हैं।)

सू. 12. दसहिं....समुप्पण्णे।

(टी.) असंवरस्यैव विशेषमाह—दसहीत्यादि स्पष्टम्, नवरम् अहमंतीति अहम् अंती इति अन्तो जात्यादि-प्रकर्षपर्यन्तोऽस्यास्तीत्यन्ती, अहमेव जात्यादि-भिरुत्तमतया पर्यन्तवर्त्ती, अथवाऽनुस्वार: प्राकृततयेति अहम् अति: अतिशयवानिति एवंविधोल्लेखेन थंभिज्ज त्ति स्तभ्नीयात् स्तब्धो भवेत्, माद्येदित्यर्थ:, यावत्करणात् 'बलमएण रूवमएण सुयमएण तवमएण लाभमएणेति दृश्यम्, तथा नागसुवन्न त्ति नागकुमारा: सुपर्णकुमाराश्‍च, वा विकल्पार्थ:, मे मम अन्तिकं समीपं हव्वं शीघ्रमागच्छन्तीति, पुरुषाणां प्राकृतपुरुषाणां धर्मो ज्ञानपर्यायलक्षणस्माद्वा सकाशात् उत्तर: प्रधान: स एवौत्तरिक:, आहोधिए त्ति नियतक्षेत्रविषयोऽवधिस्तद्रूपं ज्ञानदर्शनं प्रतीतमिति।

असंवर को ही विशेषत: कहते हैं। दसहिं इत्यादि स्पष्ट है। यहां अहंमंती का अर्थ है—अपने आपको अन्त (चरमकोटि) का मानना। अंती—जिसके जाति आदि का उत्कर्ष पर्यंत होता है वह अंती है। मैं ही जाति आदि से उत्कृष्ट पर्यंतवर्ती हूं। अथवा यहां अनुस्वार (अंती) प्राकृत के कारण है। अहम् अति:—मैं अतिशयवान हूं, ऐसा मानकर (कहकर) जो स्तब्ध होता है अर्थात् मद (गर्व) करता है। यावत् से बलमद, रूपमद, श्रुतमद, तपमद और लाभमद से द्रष्टव्य है। नाग-सुवण्ण का अर्थ है—नागकुमार और सुपर्णकुमार। वा विकल्प के अर्थ में है। मे—मेरे, अंतिक—समीप, हव्व—शीघ्र आते हैं। पुरुषाणां—सामान्य पुरुषों के धर्म:—ज्ञान-दर्शन से, उत्तर—श्रेष्ठ वही औत्तरिक है। नियतक्षेत्र विषयक अवधि (ज्ञान-दर्शन) रूप। ज्ञान-दर्शन प्रतीत ही है।

सू. 13-19. दसविधा.....सद्दपरिणामे।

(टी.) उक्तमदविलक्षण: समाधिरिति तत्सूत्रम्, एतद्विपक्षोऽसमाधिरिति तत्सूत्रम्, समाधीतरयोराश्रय: प्रव्रज्येति तत्सूत्रम्, प्रव्रज्यावतश्‍च श्रमणधर्मस्तद्विशेषश्‍च वैयावृत्यमिति तत्सूत्रे, जीवधर्माश्‍चैत इति जीवपरिणाम-सूत्रम्, एतद्विलक्षणत्वादजीवपरिणामसूत्रम्, सुगमानि चैतानि, नवरं समाहि त्ति समाधानं समाधि: समता, सामान्यतो रागाद्यभाव इत्यर्थ:, स चोपाधिभेदाद्दशधेति।

समाधि मद से विलक्षण कही गई है, अत: उसके सूत्र हैं। उसकी प्रतिपक्षी असमाधि है, अत: असमाधि-सूत्र है। समाधि और असमाधि का आश्रय प्रव्रज्या है, अत: प्रव्रज्यासूत्र है। प्रव्रज्यावान के श्रमणधर्म होते हैं अत: श्रमणधर्मसूत्र एवं वैयावृत्त्य विशेष श्रमण धर्म है, अत: वैयावृत्त्य सूत्र है। ये सभी जीवधर्म है अत: जीव परिणाम सूत्र हैं। इससे विलक्षण अजीव परिणाम है, अत: अजीव परिणाम सूत्र हैं। ये सुगम हैं। समाहि—समाधान समाधि है। समाधि—समता, सामान्यत: राग आदि का अभाव समता-समाधि है। वह उपाधिभेद से दस प्रकार की है।

छंदा गाहा, छंद त्ति छन्दात् स्वकीयादभिप्राय-विशेषाद् गोविन्दवाचकस्येव सुन्दरीनन्दस्येव वा, परकीयाद्वा भ्रातृवशभवदत्तस्येव या सा छंदा, रोसा य त्ति रोषात् शिवभूतेरिव या सा रोषा, परिजुण्ण त्ति परिद्यूना दारिद्र्यात् काष्ठहारकस्येव या सा परिद्यूना, सुविणेति स्वप्‍नात् पुष्पचूलाया इव या स्वप्‍ने वा या प्रतिपद्यते सा स्वप्‍ना, पडिसुत चेव त्ति प्रतिज्ञाताद् या सा प्रतिश्रुता शालिभद्रभगिनीपतिधन्यकस्येव, सारणिय त्ति स्मारणाद्या सा स्मारणिका मल्लिनाथ स्मारित-जन्मान्तराणां, प्रतिबुद्ध्यादिराजानामिव, रोगिणिय त्ति रोग: आलम्बनतया विद्यते यस्यां सा रोगिणी, सैव रोगिणिका सनत्कुमारस्येव, अणाढिय त्ति अनादृता अनादराद्या सा अनादृता नन्दिषेणस्येव अनादृतस्य वा शिथिलस्य या सा तथा, देवसन्नत्ति त्ति देवसंज्ञप्ते: देवप्रतिबोधनाद्या सा तथा मेतार्यादेरिवेति, वच्छाणुबंधा य त्ति गाथातिरिक्तम्, वत्स: पुत्रस्तदनुबन्धो यस्यामस्ति या वत्सानुबन्धिका, वैरस्वामिमातुरिवेति।

छंदा गाथा—1. छंदा—अपने अभिप्राय विशेष से, अपनी इच्छा से गोविंदवाचक अथवा सुंदरीनंद की भांति ली जानेवाली प्रव्रज्या छंदा है। अथवा दूसरों की इच्छा से ली जानेवाली प्रव्रज्या, जैसे—भ्राता के कारण भवदत्त द्वारा स्वीकृत प्रव्रज्या छंदा है।1

2. रोषा—क्रोध से ली जानेवाली प्रव्रज्या, शिवभूति की भांति जो रोष से ली जाए।

3. परिधुना—काष्ठहारक की भांति दरिद्रता से ली जानेवाली प्रव्रज्या।

4. स्वप्‍ना—पुष्पचूला की भांति स्वप्‍न के निमित्त ली जानेवाली प्रव्रज्या अथवा स्वप्‍न में ली जाने वाली प्रव्रज्या।

5. प्रतिश्रुता—प्रतिज्ञा से ली जानेवाली प्रव्रज्या शालिभद्र की बहिन सुभद्रा के पति धन्ना की भांति वचन दिए जाने से ली जानेवाली।

6. स्मारणिका—स्मारणा से जो प्रव्रज्या ली जाए। भगवान मल्लिनाथ द्वारा पूर्वजन्म की स्मृति कराए जाने पर प्रतिबुद्धि आदि राजाओं द्वारा ली जानेवाली प्रव्रज्या।

7. रोगिणिका—रोग के निमित्त (आलम्बन) से ली जानेवाली प्रव्रज्या, जैसे—चक्रवर्ती सनत्कुमार।

8. अनादृता—अनादृत अथवा अनादर से जो ली जाए, यथा—नंदिषेण की भांति अनादृत या शिथिल की जो प्रव्रज्या है वह।

9. देवसंज्ञप्ति—मेतार्य की भांति देव के द्वारा प्रतिबुद्ध होकर ली जानेवाली प्रव्रज्या।

10. वत्सानुबंधिका—(यह गाथा से अतिरिक्त शब्द है।) वत्स—पुत्र, उसका अनुबंध जिसमें होता है, वह वत्सानुबंधिका है, जैसे वज्र स्वामी की माता सुनंदा की प्रव्रज्या।

श्रमणधर्म्मो व्याख्यात एव, नवरं चियाए त्ति त्यागो दानधर्म्म इति। व्यावृतो व्यापृतो वा व्यापारस्तत्कर्म वैयावृत्यं वैयापृत्यं वा भक्तपानदिभिरुपष्टम्भ इत्यर्थ:, साहम्मिय त्ति समानो धर्म्म: सधर्म्मस्तेन चरन्तीति साधर्म्मिका: साधव:।

श्रमण धर्म व्याख्यात ही है। चियाए—त्याग, दानधर्म। व्यावृत अथवा व्यापृत व्यापारपरक कर्म वैयावृत्य अथवा वैयापृत्य है। भोजन-पानी आदि से सहयोग देना। साहम्मिय—जिसका धर्म समान है वह सधर्म है, उसके द्वारा जो आचरण करता है वह साधर्मिक साधु है।

परिणामेत्यादि, परिणमनं परिणामस्तद्भावगमन-मित्यर्थ:, यदाह—

परिणाम—परिणमन परिणाम, उस भाव में जाना है। कहा भी है—

परिणामो ह्यर्थान्तरगमनं न च सर्वथा व्यवस्थानम्।

न च सर्वथा विनाश: परिणामस्तद्विदामिष्ट:।।

( )

परिणाम अर्थान्तर गमन—एक पर्याय से दूसरे पर्याय में जाना है। यह पदार्थ का सर्वथा व्यवस्थान नहीं है और न ही सर्वथा विनाश है। यही परिणाम विद्वानों को अभीष्ट है।

द्रव्यार्थनयस्येति।

यह कथन द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा से है।

सत्पर्ययेण नाश: प्रादुर्भावोऽसता च पर्ययत:।

द्रव्याणां परिणाम: प्रोक्ता: खलु पर्ययनयस्य।।

( )

पर्यायनय की अपेक्षा सद् (विद्यमान) पर्याय का नाश और असद् (अविद्यमान) पर्याय का प्रादुर्भाव द्रव्य का परिणाम अथवा परिणमन है।

जीवस्य परिणाम इति विग्रह:, स च प्रायोगिक:, तत्र गतिरेव परिणामो गतिपरिणाम:, एवं सर्वत्र, गतिश्‍चेह गतिनामकर्मोदयान्नारकादिव्यपदेशहेतु: तत्परिणामश्‍चा-ऽऽभवक्षयादिति, स च नरकगत्यादिश्‍चतुर्विध:, गति-परिणामे च सत्येवेन्द्रियपरिणामो भवतीति तमाह—इंदिय-परिणामे त्ति, स च श्रोत्रादिभेदात् पञ्चधेति, इन्द्रिय-परिणतौ चेष्टानिष्टविषयसम्बन्धाद्रागद्वेषपरिणतिरिति तदनन्तरं कषायपरिणाम उक्त:, स च क्रोधादि-भेदाच्चतुर्विध:। कषायपरिणामे च सति लेश्यापरिणतिर्न तु लेश्यापरिणतौ कषायपरिणति:, येन क्षीणकषायस्यापि शुक्ललेश्यापरिणतिर्देशोनपूर्वकोटिं यावद् भवति, यत उक्तम्—

जीव परिणाम—जीव का परिणाम यह विग्रह है। वह प्रायोगिक है। गति ही परिणाम गति परिणाम है। इसी प्रकार सर्वत्र है।

गति—यहां गति से तात्पर्य है संसार अवस्था के कारण गति नामकर्म के उदय से संसार क्षय पर्यन्त नारक आदि व्यपदेशहेतु परिणाम वह नरकगति, तिर्यंचगति आदि चार प्रकार का है।

इन्द्रिय परिणाम—गति परिणाम होने पर ही इन्द्रिय परिणाम होता है, अत: इन्द्रिय परिणाम को कहते हैं—इंद्रियपरिणामे। वह श्रोत्र आदि भेद से पांच प्रकार का है।

कषाय परिणाम—इन्द्रिय परिणाम होने पर इष्ट-अनिष्ट विषयों के संबंध से राग-द्वेष की परिणति होती है, अत: उसके अनंतर कषाय परिणाम कहा है। वह क्रोध आदि के भेद से चार प्रकार का है।

लेश्या परिणाम—कषाय परिणाम होने पर लेश्या परिणति होती है न कि लेश्या परिणाम से कषाय परिणाम। क्षीण कषाय के भी शुक्ललेश्या परिणति देशोन क्रोड पूर्व होती है। क्योंकि कहा भी है—

मुहुत्तद्धं तु जहन्ना उक्कोसा होइ पुव्वकोडीओ।

नवहिं वरिसेहिं ऊणा नायव्वा सुक्कलेस्साए।।

( )

शुक्ल लेश्या का कालमान जघन्य एक मुहूर्त और उत्कृष्ट नौ वर्ष न्यून पूर्वकोटि (एक क्रोडपूर्व) ज्ञातव्य है।

अतो लेश्यापरिणाम उक्त:, स च कृष्णादिभेदात् षोढेति। अयं च योगपरिणामे सति भवति, यस्मान्निरुद्ध-योगस्य लेश्यापरिणामोऽपैति, यत: समुच्छिन्नक्रियं ध्यानमलेश्यस्य भवतीति लेश्यापरिणामानन्तरं योग-परिणाम उक्त:, स च मनोवाक्कायभेदात् त्रिधेति। संसारिणां च योगपरिणतावुपयोगपरिणतिर्भवतीति तदनन्तरमुपयोगपरिणाम उक्त:, स च साकारानाकार-भेदाद् द्विधा। सति चोपयोगपरिणामे ज्ञानपरिणामो-ऽतस्तदनन्तरमसावुक्त:, स चाभिनिबोधिकादिभेदात् पञ्चधा।

अत: लेश्या परिणाम कहा गया। वह कृष्ण आदि भेद से छह प्रकार की है। लेश्या योग परिणाम होने पर होती है, जिससे निरुद्ध योग (अयोगी) के भी लेश्या परिणाम होता है। अत: लेश्या परिणाम के अनंतर योग परिणाम कहा गया। वह योग परिणाम मनयोग, वचनयोग और काययोग के भेद से तीन प्रकार का है। संसारी जीवों के योग परिणति होने पर उपयोग परिणाम होता है। अत: उसके पश्‍चात उपयोग परिणाम का उल्लेख है। उसके साकार और अनाकार दो भेद हैं। उपयोग परिणाम होने पर ज्ञान परिणाम होता है। वह ज्ञान आभिनिबोधिक आदि पांच प्रकार का है।

तथा मिथ्यादृष्टेर्ज्ञानमप्यज्ञानमित्यज्ञानपरिणामो मत्यज्ञान-श्रुताज्ञान-विभङ्गज्ञानलक्षणस्त्रिविधोऽपि विशेषणग्रहणसाधर्म्यात् ज्ञानपरिणामग्रहणेन गृहीतो द्रष्टव्य इति। ज्ञानाज्ञानपरिणामे च सति सम्यक्त्वादिपरिणतिरिति ततो दर्शनपरिणाम उक्त:, स च त्रिधा सम्यक्त्व-मिथ्यात्व-मिश्रभेदात्। सम्यक्त्वे सति चारित्रमिति ततस्तत्परिणाम उक्त:, स च सामयिकादिभेदाद् पञ्चधेति। स्त्र्यादिवेदपरिणामे चारित्रपरिणामो न तु चारित्रपरिणामे वेदपरिणतिर्यस्मादवेदकस्यापि यथाख्यातचारित्रपरिणतिर्दृष्टेति चारित्रपरिणामानन्तरं वेदपरिणाम उक्त:, स च स्त्र्यादिभेदात् त्रिविध इति।

मिथ्यादृष्टि का ज्ञान भी अज्ञान होता है, अत: अज्ञान परिणाम जो कि मति अज्ञान, श्रुत अज्ञान और विभंगज्ञान लक्षण है। तीनों ही प्रकार का अज्ञान विशेष ग्रहण के साधर्म्य से ज्ञानपरिणाम ग्रहण करने से गृहीत ही है। ज्ञानाज्ञान परिणाम होने पर सम्यक्त्व आदि की परिणति होती है। अत: उसके अनंतर दर्शन परिणाम कहा है। उस दर्शन परिणाम के सम्यक्त्व, मिथ्यात्व और मिश्र के भेद से तीन प्रकार हैं। सम्यक्त्व होने पर चारित्र होता है। अत: तदनंतर चारित्र परिणाम का कथन किया गया। चारित्र के सामायिक चारित्र आदि पांच भेद हैं। स्त्री आदि वेद परिणाम होने पर चारित्र परिणाम होता है न कि चारित्र परिणाम होने पर वेद परिणति क्योंकि अवेदक के भी यथाख्यात चारित्र होता है। अत: चारित्र परिणाम के पश्‍चात् वेद परिणाम कहा है। उनके स्त्रीवेद आदि तीन प्रकार हैं।

अजीवेत्यादि, अजीवानां पुद्गलानां परिणामोऽजीवपरिणाम:, तत्र बन्धनं पुद्गलनां परस्परं सम्बन्ध:, संश्‍लेष इत्यर्थ:, स एव परिणामो बन्धनपरिणाम:, एवं सर्वत्र, बन्धनपरिणामलक्षणं चैतत्—

अजीव इत्यादि—अजीव पुद्गलों का परिणाम अजीव परिणाम है। पुद्गलों का परस्पर श्‍लेष—संबंध बंध है। वही परिणाम बंध परिणाम है। इसी प्रकार सर्वत्र है। बंधन के परिणाम का लक्षण इस प्रकार है—

समनिद्धयाए बंधो न होइ समलुक्खयाय वि न होइ।

वेमायनिद्ध-लुक्खत्तणेण बंधो इ खंधाणं।।

(पण्ण. 199)

सम स्‍निग्ध का बंध नहीं होता। सम रूक्ष का भी बंध नहीं होता। विमात्रा में स्‍निग्ध और रूक्ष (गुण) होने से ही स्कन्धों का परस्पर बंध होता है।

एतदुक्तं भवति—समगुणस्‍निग्धस्य समगुणस्‍निग्धेन परमाण्वादिना बन्धो न भवति, समगुणरूक्षस्यापि समगुणरूक्षेणेति, यदा विषमा मात्रा तदा भवति बन्ध:, विषममात्रानिरूपणार्थमुच्यते—

इस गाथा का तात्पर्य यह है—सम गुण स्‍निग्ध परमाणुओं का सम गुणस्‍निग्ध के साथ बंध नहीं होता। इसी प्रकार समगुण रूक्ष का भी सम गुण रूक्ष के साथ बंध नहीं होता। जब दोनों की मात्रा विषम होती है तब ही बंध होता है। विषम मात्रा (कितनी?) इसका निरूपण करने के लिए कहते हैं—

निद्धस्स् निद्धेण दुयाहिएणं,

लुक्खस्स लुक्खेण दुयाहिएणं।

निद्धस्स लुक्खेण उवेइ बंधो,

जहन्नवज्जो विसमो समो वा।।

(पण्ण. 200)

स्‍निग्ध परमाणुओं का द्विगुण अधिक स्‍निग्ध के साथ तथा रूक्ष परमाणुओं का द्विगुण अधिक रूक्ष के साथ बंध होता है। स्‍निग्ध का रूक्ष के साथ (अथवा रूक्ष का स्‍निग्ध के साथ) जघन्य वर्जित (एक से अधिक) विषम अथवा सम संख्या होने पर बंध होता है।

इति, गतिपरिणामो, द्विविध: स्पृशद्गतिपरिणाम इतरश्‍च, तत्राद्यो येन प्रयत्‍नविशेषात् क्षेत्रप्रदेशान् स्पृशन् गच्छति, द्वितीयस्तु येनास्पृशन्नेव तान् गच्छति, न चायं न सम्भाव्यते, गतिमद्द्रव्याणां प्रयत्‍नभेदोपलब्धे:, तथाहि—अभ्रङ्कषहर्म्यतलगतविमुक्ताश्मपातकालभेद उपलभ्यते अनवरतगतिप्रवृत्तानां च देशान्तरप्राप्तिकालभेदश्‍चेत्यत: सम्भाव्यतेऽस्पृशद्गतिपरिणाम इति, अथवा दीर्घ-ह्रस्वभेदात् द्विविधोऽयमिति,

गति परिणाम के दो भेद हैं—1. स्पृशद् गति परिणाम 2. अस्पृशद् गति परिणाम।

स्पृशद् गति परिणाम—प्रयत्‍न विशेष से क्षेत्र-प्रदेशों का स्पर्श करते हुए गति करता है।

अस्पृशद्गति परिणाम—इसमें क्षेत्र प्रदेशों का स्पर्श न करते हुए गति करता है। यह नहीं हो सकता—ऐसा नहीं है। क्योंकि गति द्रव्यों के प्रयत्‍न भेद से यह ऐसे उपलब्ध होता है। जैसे—बहुत ऊंचे मकान से पत्थर गिराने पर कालभेद और अनवरत गति करनेवाले पदार्थों में देशान्तर प्राप्ति का कालभेद प्राप्त होता है। अत: अस्पृशद्गति परिणाम हो सकता है। अथवा इसके दो भेद हैं—दीर्घगति परिणाम और ह्रस्वगति परिणाम।

संस्थानपरिणाम: परिमण्डल-वृत्त-त्र्यश्र-चतुरश्रा-ऽऽयतभेदात् पञ्चविध:, भेदपरिणाम:, पञ्चधा, तत्र खण्डभेद: क्षिप्तमृत्पिण्डस्येव 1, प्रतरभेदोऽभ्रपटलस्येव 2, अनुतटभेदो वंशस्येव 3, चूर्णभेद: चूर्णनम् 4, उत्करिकाभेद: समुकीर्यमाण-प्रस्थकस्येवेति।

संस्थान परिणाम—परिमंडल, वृत्त, त्रिकोण, चतुष्कोण और आयत—ये पांच संस्थान परिणाम हैं।

भेद परिणाम—इसके पांच प्रकार हैं—

खंडभेद—क्षिप्त मिट्टी के पिंड की भांति (मिट्टी की दरार)।

प्रतरभेद—अभ्रपटल की भांति।

अनुतट भेद—जैसे—बांस।

चूर्णभेद—चूर्ण, जैसे—आटा।

उत्करिकाभेद—काष्ठ आदि के उत्कीर्ण की भांति।

वर्ण-परिणाम:, पञ्चधा, गन्धपरिणामो द्विधा, रसपरिणाम: पञ्चधा, स्पर्शपरिणामोऽष्टधा, न गुरुकमधोगमनस्वभावं न लघुकमूर्ध्वगमनस्वभावं यद् द्रव्यं तद्गुरुकलघुकम् अत्यन्तसूक्ष्मं भाषा-मन:-कर्मद्रव्यादि तदेव परिणाम: परिणामतद्वतोरभेदात् अगुरुकलघुकपरिणाम: एतद्-ग्रहणेनैतद्विपक्षोऽपि गृहीतो द्रष्टव्य:, तत्र गुरुकं च विवक्षया लघुकं च विवक्षयैव यद् द्रव्यं तद् गुरुकलघुकम् औदारिकादि स्थूलतरमित्यर्थ:, इदमुक्तरूपं द्विविधं वस्तु निश्‍चयनयमतेन, व्यवहारतस्तु चतुर्द्धा, तत्र गुरुकम् अधोगमनस्वभावं वज्रादि, लघुकम् ऊर्ध्वगमनस्वभावं धूमादि, गुरुकलघुकं तिर्यग्गामि वायु-ज्योतिष्क-विमानादि, अगुरुलघुकम् आकाशादीति, आह च—भाष्यकार:—

वर्ण परिणाम—इसके पांच प्रकार हैं।

गंध परिणाम—इसके दो प्रकार हैं।

रस परिणाम—इसके पांच प्रकार हैं।

स्पर्श परिणाम—इसके आठ प्रकार हैं।

अगुरुकलघुक परिणाम—न गुरु—जो अधोगमन स्वभाव नहीं है और न ही लघु स्वभाव—ऊर्ध्वगमन स्वभाववाला है। वह अत्यंत सूक्ष्म—भाषा, मन और कर्म वर्गणा आदि द्रव्य है, वही परिणाम है। परिणाम और परिणामवान के अभेद से यह अगुरुलघु परिणाम है।

इसका ग्रहण करने से इसके प्रतिपक्षी गुरुलघु परिणाम का भी ग्रहण हो जाता है। विवक्षा से जो गुरु और विवक्षा से ही जो लघु है वह गुरुलघु परिणाम है। यह औदारिक आदि स्थूलतर पुद्गल परिणाम है। उक्त रूप दोनों ही निश्‍चयनय से है। व्यवहारनय की अपेक्षा इसके चार प्रकार हैं—

गुरुक—वज्र आदि, अधोगमन स्वभाववाला।

लघुक—धूम आदि, ऊर्ध्वगमन स्वभाववाला।

गुरुलघुक—वायु-ज्योतिष्क विमान आदि, तिर्यग् गति करनेवाला।

अगुरुलघुक—आकाश आदि। जैसे विशेष आवश्यक भाष्यकार ने कहा है—

णिच्छयतो सव्वगुरुं सव्वलहुं वा ण विज्जते दव्वं।

बातरमिह गुरुलहुअं अगुरुलहुं सेसयं सव्वं।।

गुरुअं लहुअं उभयं णोभयमिति वावहारियणयस्स।

दव्वं लेट्ठू दीवो वायू वोमं जधासंखं।।

(विभा. 656,655)

निश्‍चय मत से कोई भी वस्तु सर्वथा गुरु अथवा सर्वथा लघु नहीं होती। जो भी बादर वस्तुएं हैं, वे सब गुरुलघु है। शेष सब अगुरुलघु हैं। व्यवहारनय के मत से द्रव्य के चार प्रकार हैं—1. गुरु 2. लघु 3. गुरुलघु और 4. अगुरुलघु। पत्थर दीपकलिका, वायु और व्योम—ये क्रमश: इनके उदाहरण हैं।1

शब्दपरिणाम: शुभाशुभभेदाद् द्विधेति।

शुभ-अशुभ के भेद से शब्द परिमाण के दो प्रकार हैं।

सू. 20,21. दसविधे.....सरीरगे।

(टी.) अजीवपरिणामाधिकारात् पुद्गललक्षणाजीव-परिणाममन्तरीक्षलक्षणाजीवपरिणामोपाधिकमस्वा-ध्याययिकव्यपदेश्यं दसविहेत्यादिना सूत्रेणाह—तत्र अंतलिक्खए त्ति अन्तरीक्षम् आकाशं तत्र भवमान्तरीक्षकम्, स्वाध्यायो वाचनादि: पञ्चविधो यथासम्भवं यस्मिन्नस्ति तत् स्वाध्यायिकम्, तदभावोऽस्वाध्यायिकम्, तत्रोल्का आकाशजा, तस्या: पात: उल्कापात:, तथा दिशो दिशि वा दाहो दिग्दाह:, इदमुक्तं भवति—एकतरदिग्विभागे महानगरप्रदीपनकमिव य उद्द्योतो भूमावप्रतिष्ठितो गगनतलवर्त्ती स दिग्दाह इति, गर्जितं जीमूतध्वनि:, विद्युत् तडित्, निर्घात: साभ्रे निरभ्रे वा गगने व्यन्तरकृतो महागर्जितध्वनि:, जूयए त्ति सन्ध्याप्रभा चन्द्रप्रभा च यद्युगपद् भवतस्तत् जूयगो ति भणितम्, सन्ध्याप्रभा-चन्द्रप्रभयोर्मिश्रत्वमिति भाव:, तत्र चन्द्रप्रभाऽऽवृता सन्ध्या अपगच्छन्ती न ज्ञायते शुक्लपक्षप्रतिपदादिषु दिनेषु, सन्ध्याच्छेदे चाज्ञायमाने कालवेलां न जानन्त्यतस्त्रीणि दिनानि प्रादोषिकं कालं न गृह्णन्ति, तत: कालिकस्यास्वाध्याय: स्यादिति, उल्कादीनां चेदं स्वरूपम्—

अजीव परिणाम अधिकार से पुद्गल लक्षण अजीव परिणाम, अंतरिक्ष लक्षण अजीव परिणाम, उपाधिक अस्वाध्यायिक का निरूपण दसविहे इत्यादि सूत्र से करते हैं। अंतरिक्ष—आकाश वहां होनेवाला अंतरीक्षक। स्वाध्याय—वाचना आदि पांच प्रकार यथासंभव जहां होते हैं, वह स्वाध्यायिक है। उसका अभाव अस्वाध्यायिक है। उल्का आकाश में होती है, उसका पतन उल्कापात है। दिशा अथवा दिशाओं में दाह दिग्दाह है। यहां कहा गया है—किसी एक दिशा में महानगर प्रदीपनक (जलते हुए नगर) जैसा उद्योत होता है किन्तु जो पृथ्वी पर नहीं होता है, केवल आकाश में ही दीखता है वह दिग्दाह है। गर्जित—बादलों का गर्जन। विद्युत—बिजली। निर्घात—बादल सहित अथवा बादल रहित आकाश में व्यंतरकृत महागर्जन की ध्वनि। यूपक—संध्या की और चंद्र की प्रभा का मिश्रण। दोनों की जो युगपत् प्रभा होती है वह यूपक है। चंद्रप्रभा से आवृत संध्या में समय का ज्ञान नहीं होता, अत: शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा आदि दिनों में संध्याच्छेद का ज्ञान न होने से कालवेला का ज्ञान नहीं होता है। अत: तीन दिन (प्रथमा, द्वितीया व तृतीया) प्रादोषिक काल का ग्रहण नहीं होता। अत: उस समय कालिक सूत्रों का अस्वाध्याययिक रहता है। उल्का आदि का स्वरूप इस प्रकार है—

दिसिदाहो छिन्नमूलो उक्क सरेहा पयासजुत्ता वा।

संझाछेयावरणो जूयओ सुक्के दिणे तिन्नि।।

(आवनि. 216)

छिन्नमूल प्रकाश दिग्दाह कहलाता है। प्रकाश की रेखा करती हुई अथवा उद्योत करती हुई जो बिजली गिरती है, वह उल्का है। संध्या की प्रभा एवं चंद्र की प्रभा जिसमें एक साथ हो वह यूपक कहलाता है। शुक्ला प्रतिपदा आदि में संध्योच्छेद ज्ञात न होने पर तीन दिनों तक प्रादोषिकी सूत्र पौरुषी नहीं करनी चाहिए।

जक्खालित्तं ति यक्षादीप्तमाकाशे भवति, एतेषु स्वाध्यायं कुर्वतां क्षुद्रदेवता छलनां करोति।

आकाश में यक्षादीप्त1 होता है। इनमें स्वाध्याय करने पर क्षुद्र देवता छल कर सकते हैं।

धूमिका महिकाभेदो वर्णतो धूमिका धूमाकारा धूम्रेत्यर्थ:, महिका प्रतीता, एतच्च द्वयमपि कार्त्तिकादिषु गर्भमासेषु भवति, तच्च पतनानन्तरमेव सूक्ष्मत्वात् सर्वमप्कायभावितं करोतीति, रयउग्घाए त्ति विश्रसापरिणामत: समन्ताद्रेणुपतनं रजउद्घातो भण्यते।

धूमिका—यह महिका का ही एक भेद है। वर्णत: यह धूम की तरह काला धूमाकार होता है। महिका—प्रतीत है। ये दोनों कार्तिक आदि गर्भ मासों में होते हैं। वह गिरने के बाद भी सूक्ष्म होने से सभी अप्काय को भावित करते हैं। रयउग्घाए—स्वभाविक रूप से चारों ओर धूल का गिरना रज उद्घात है।

अस्वाध्यायाधिकारादेवेदमाह—दसविहे ओरालि-एत्यादि, औदारिकस्य मनुष्यतिर्यक्शरीरस्येदमौदारिकम-स्वाध्यायिकम्, तत्रास्थि-मांस-शोणितानि प्रतीतानि, तत्र च पञ्चेन्द्रियतिरश्‍चामस्वाध्यायिकं द्रव्यतोऽस्थि-मांस-शोणितानि, ग्रन्थान्तरे चर्म्माप्यधीयते, यदाह—सोणिय मंसं चम्मं अट्ठी वि य होंति चत्तारि।। (आवनि. 928)

अस्वाध्याय अधिकार से ही यह कहते हैं—दसविहे मनुष्य और तिर्यंच शरीर का यह औदारिक शरीर अस्वाध्यायिक है। यहां अस्थि, मांस, शोणित प्रतीत ही हैं। अन्यत्र चर्म भी गृहीत किया गया है। जैसे कहा है— औदारिक (तिर्यंच) शरीर सम्बन्धी चार अस्वाध्यायिक हैं—रक्त, मांस, चर्म और अस्थि।

क्षेत्रत: षष्टिहस्ताभ्यन्तरे, कालत: सम्भवकालाद्या-वत्तृत्तीया पौरुषी, मार्जारादिभिर्मूषिकादि-व्यापादने अहोरात्रं चेति, भावत: सूत्रं नन्द्यादिकं नाध्येतव्यमिति, मनुष्यसम्बन्ध्यप्येवमेव, नवरं क्षेत्रतो हस्तशतमध्ये कालतोऽहोरात्रं यावत्, आर्त्तवं दिनत्रयम्, स्त्रीजन्मनि दिनाष्टकम्, पुरुषजन्मनि दिनसप्तकम्, अस्थीनि तु जीवविमोक्षदिनादारभ्य हस्तशताभ्यन्तर-स्थितानि द्वादश वर्षाणि यावदस्वाध्यायिकं भवति, चिताग्‍निना दग्धान्युदकवाहेन वा व्यूढान्यस्वाध्यायिकं न भवति, भूमिनिखातान्यस्वाध्यायिकमिति, तथा अशुचीनि अमेध्यानि मूत्र-पुरीषाणि तेषां सामन्तं समीपमशुचि-सामन्तमस्वाध्यायिकं भवति, उक्तं च कालग्रहण-माश्रित्य—सोणियमुत्तपुरीसे घाणालोयं परिहरेज्जा (आवनि. 971)

क्षेत्रत: साठ हाथ के अन्तर में, कालत: उत्पत्ति काल की प्रथम पौरुषी से तृतीय पौरुषी तक, बिल्ली आदि के द्वारा चूहों आदि को मारने पर अहोरात्र, भावत: नंदी आदि सूत्र नहीं पढ़ने चाहिए। मनुष्य संबंधि अशुचि के लिए भी ऐसे ही है। क्षेत्रत: अस्वाध्यायिक सौ हाथ के अंतर्गत है व कालत: यावत् अहोरात्र तक है। आर्त्तव की तीन दिन, स्त्रीजन्म—आठ दिन, पुरुष जन्म—सात दिन अस्वाध्यायिक है। हड्डियां यदि सौ हाथ के भीतर हो तो मनुष्य की मृत्यु दिन से लेकर बारह वर्षों तक अस्वाध्यायिक रहता है। यदि हड्डियां चित्ता में दग्ध या वर्षा से प्रवाहित हो या भूमि से खोदी गई हो तो अस्वाध्यायिक होती है। अशुचीनि—अमेध्य मूत्र, मल आदि के पार्श्‍व की भूमि अस्वाध्यायिक होती है। काल ग्रहण की अपेक्षा से कहा भी गया है—रक्त, मल और मूत्र की गंध आती हो अथवा वे सामने दीखते हों तो अस्वाध्यायिक होती हैं।

श्मशानसामन्तं शवस्थानसमीपम्। चन्द्रस्य चन्द्रविमानस्योपरागो राहुविमानतेज-सोपरञ्जनं चन्द्रोपरागो ग्रहणमित्यर्थ:, एवं सूरोपरागोऽपि, इह चेदं कालमानं यदि चन्द्र: सूर्यो वा ग्रहणे सति सग्रहोऽन्यथा वा निमज्जति तदा ग्रहणकालं तद्रात्रिशेषं तदहोरात्रशेषं च तत: परमहोरात्रं च वर्जयन्ति, आह च—

श्मशान सामंत—शवस्थान के समीप का स्थान अस्वाध्यायिक होता है। चंदस्य—चंद्र विमान का, उपराग—राहु विमान के तेज की लालिमा (ग्रहणग्रस्त) चंद्रोपराग (चंद्रग्रहण) है। इसी प्रकार सूर्य ग्रहण भी है। इनका कालमान इस प्रकार है—यदि चंद्र या सूर्य ग्रहण होने पर ग्रहण काल में ही अस्त होता है, तब ग्रहण काल वह रात्रि और दूसरे दिन का अहोरात्र और परम अहोरात्र का वर्जन करते हैं। कहा भी है—

चंदिमसूरुवरागे निग्घाए गुंजिए अहोरत्तं।

(आवनि. 918)

चन्द्र और सूर्य का ग्रहण, निर्घात, गुंजित का अहोरात्र अस्वाध्यायिक होता है।

आचरितं तु यदि तत्रैव रात्रौ दिने वा मुक्तस्तदा चन्द्रग्रहणे तस्या एव रात्रे: शेषं परिहरन्ति, सूर्यग्रहणे तु तद्दिनशेषं परिहृत्यानन्तरं रात्रिमपि परिहरन्तीति, आह च—

चंद्र अथवा सूर्य ग्रहण होने पर यदि उसी रात्रि में अथवा दिन में मुक्त हो जाता है तब चन्द्रग्रहण होने पर उसी रात्रि के शेष भाग का परिहार करते हैं। सूर्य ग्रहण होने पर उस दिन का शेष काल तथा अनंतर रात्रि का भी वर्जन करते हैं। कहा भी है—

आइन्नं दिणमुक्के सो च्चिय दिवसो व राई व।

(आवनि. 920)

सूर्य दिवस में ग्रसित हुआ और दिवस में ही मुक्त हुआ वह दिन और रात्रि दोनों अस्वाध्यायिक होते हैं।

चन्द्रसूर्योपरागयोश्‍चौदारिकत्वं तद्विमानपृथिवी-कायिकापेक्षयाऽवसेयमान्तरीक्षकत्वं तु सदपि न विवक्षितम्, आन्तरीक्षत्वेनोक्तेभ्य आकस्मिकेभ्य उल्कादिभ्यश्‍चन्द्रादिविमानां शाश्‍वतत्वेन विलक्षणत्वादिति।

चंद्र-सूर्य के उपराग को औदारिक मानने के पीछे उनके विमानों के पृथ्वीकायिक होने का हेतु दिया गया है। यद्यपि वे अंतरिक्ष अस्वाध्यायिक होते हैं तथापि यहां उसकी विवक्षा नहीं की गई है। अन्तरिक्ष वर्ग में उक्त उल्का आदि आकस्मिक होते हैं। चंद्र आदि के विमान शाश्‍वत होने से उनसे विलक्षण हैं।

पडणे त्ति पतनं मरणं राजा-ऽमात्य-सेनापति-ग्रामभोगिकादीनाम्, तत्र यदा दण्डिक: कालगतो भवति राजा वाऽन्यो यावन्न भवति तदा सभये निर्भये वा स्वाध्यायं वर्जयन्ति, निर्भयश्रवणानन्तरमप्यहोरात्रं वर्जयन्तीति, ग्राममहत्तरेऽधिकारनियुक्ते बहुस्वजने वा शय्यातरे वा पुरुषान्तरे वा सप्तगृहाभ्यन्तरमृतेऽहोरात्रं स्वाध्यायं वर्जयन्ति शनैर्वा पठन्ति, निर्दु:खा एत इति गर्हां लोको मा कार्षीदिति, आह च—

पतन अर्थात् मरण। राजा, अमात्य, सेनापति, ग्रामभोगिक आदि (विशेष व्यक्तियों का मरण) दंडिक अथवा राजा आदि कोई अन्य कालगत हो जाने पर जब तक क्षोभ नहीं मिट जाता या दूसरे दंडिक आदि की नियुक्ति जब तक नहीं होती, तब तक भय होने अथवा मिट जाने पर स्वाध्याय का वर्जन करते हैं। भयमुक्त हो जाने पर भी एक अहोरात्र वर्जन करते हैं। ग्राम महत्तर, अधिकारी, बहु परिवारवाले व्यक्ति शय्यातर अथवा किसी पुरुष अथवा सात घरों के भीतर तक अहोरात्र स्वाध्याय का वर्जन करते हैं अथवा धीरे-धीरे पढ़ते हैं। अन्यथा ये बड़े (निर्मोही) निर्दु:ख है—ऐसी लोक में गर्हा होती है। कहा भी है—

मयहर पगए बहुपक्खिए य सत्तघरअंतरमयम्मि।

निद्दुक्ख त्ति य गरहा न पढंति समीयगं वा वि।।

(आवनि. 924)

प्रसिद्ध महत्तर अथवा बहुपाक्षिक—जिसके पक्ष में बहुत से लोग हो ऐसे व्यक्ति के कालगत होने पर शय्यातर से सात घर के अंतर तक मुनि स्वाध्याय नहीं करते—अन्यथा ये कैसे निर्दु:ख (निर्दय) हैं ऐसी गर्हा होती है।

तथा रायवुग्गहे त्ति राज्ञा सङ्ग्राम उपलक्षणत्वात् सेनापति-ग्रामभोगिक-महत्तर-पुरुष-स्त्री-मल्लयुद्धान्य-स्वाध्यायिकम्, एवं पांशु-पिष्टादिभण्डनान्यपि, यत एते प्रायो व्यन्तरबहुलास्तेषु प्रमत्तं देवता छलयेन्निर्दु:खा एत इत्युड्डाहो वाऽप्रीतिकं वा भवेदित्यतो यद्विग्रहादिकं यच्चिरकालं यस्मिन् क्षेत्रे भवति तत्र विग्रहादिके तावत्कालं तत्र क्षेत्रे स्वाध्यायं परिहरन्तीति, उक्तं च—

राज-व्युद्ग्रह—राजा आदि के परस्पर संग्राम हो जाने पर, उपलक्षण से सेनापति, ग्रामभोगिक, महत्तर, पुरुष, स्त्री, मल्लयुद्ध आदि में कलह उत्पन्न होने पर अस्वाध्यायिक होता है। पांशु, पिष्ट आदि की वृष्टि होने पर अस्वाध्यायिक होता है। ये प्राय: व्यंतरबहुल (देव प्रयुक्त) होते हैं। उनमें असावधान को देवता छल सकते हैं। ये कैसे दु:ख रहित है, ऐसा लोक उड्डाह (लोकापवाद) हो सकता है अथवा लोगों में अप्रीतिकर हो सकता है। अत: जिस क्षेत्र में जितने समय तक विग्रह आदि हो, तब तक उस क्षेत्र में स्वाध्याय का वर्जन करते हैं। कहा भी है—

सेणाहिव भोइय मयहरे य पुंसित्थिमल्लयुद्धे य।

लोट्ठाइभंडणे वा गुज्झग उड्डाह अचियत्तं।।

(आवनि. 922)

सेनाधिपतियों, भोजिकों, महत्तरों में, पुरुषों तथा स्त्रियों में ढेले आदि से विग्रह होने पर, दो मल्लों में युद्ध होने पर, हाथियों के बच्चों में भंडन—संघर्ष होने पर स्वाध्याय करने पर व्यंतरदेवता छल सकता है। जनता में अवहेलना तथा अप्रीति उत्पन्न हो सकती है।

तथोपाश्रयस्य वसतेरन्त: मध्ये वर्त्तमानमौदारिकं मनुष्यादिसत्कं यद्युद्भिन्नं भवति तदा हस्तशताभ्यन्तरे-ऽस्वाध्यायिकं भवति, अथानुद्भिन्नं तथापि कुत्सित-त्वादाचरितत्वाच्च हस्तशतं वर्ज्यते, परिष्ठापिते तु तत्र तत्स्थानं शुद्धं भवतीति।

उपाश्रय की वसति के भीतर विद्यमान औदारिक—मनुष्य शरीर संबंधी उद्भिन्न कलेवर हो तो सौ हाथ तक अस्वाध्यायिक रहता है। और अनुद्भिन्न होने पर भी कुत्सित और आचरित होने से सौ हाथ तक स्वाध्याय का वर्जन करते हैं। परिष्ठापित हो जाने पर वह स्थान शुद्ध हो जाता है।

सू. 22,23. पंचिंदिया....भवति।

(टी.) पञ्चेन्द्रियशरीरमस्वाध्यायिकमित्यनन्तर-मुक्तमिति पञ्चेन्द्रियाधिकारात् तदाश्रितसंयमाऽसंयमसूत्रे गतार्थे।

अनंतर सूत्र में पंचेन्द्रिय सम्बन्धी अस्वाध्यायिक कहा गया। यहां पंचेन्द्रिय के ही अधिकार से उसके आश्रित संयम और असंयम सूत्र हैं। ये दोनों गतार्थ है।

सू. 24. दस.....भंगसुहुमे।

(टी.) संयमासंयमाधिकारात् तद्विषयभूतानि सूक्ष्माणि प्ररूपयन्नाह—दस सुहुमेत्यादि, प्राणसूक्ष्मम् अनुद्धरितकुन्थु:, पनकसूक्ष्मम् उल्ली, यावत्करणादिदं द्रष्टव्यम्, बीजसूक्ष्मं व्रीह्यादीनां नखिका, हरितसूक्ष्मं भूमिसमवर्णं तृणम्, पुष्पसूक्ष्मं वटादिपुष्पाणि, अण्डसूक्ष्मं कीटिकाद्यण्डकानि, लयनसूक्ष्मम् कीटिकानगरकादि, स्‍नेहसूक्ष्मं अवश्यायादीत्यष्टस्थानकभणितमेव, इदमपरं गणितसूक्ष्मम्, गणितं सङ्कलनादि तदेव सूक्ष्मं सूक्ष्मबुद्धिगम्यत्वात् श्रूयते च वज्रान्तं गणितमिति, भङ्गसूक्ष्मं भङ्गा भङ्गका वस्तुविकल्पा:, ते च द्विधा—स्थानभङ्गका क्रमभङ्गकाश्‍च, तत्राद्या यथा द्रव्यतो नामैका हिंसा न भावत: 1, अन्या भावतो न द्रव्यत: 2, अन्या भावतो द्रव्यतश्‍च 3, अन्या न भावतो नापि द्रव्यत: 4 इति, इतरे तु द्रव्यतो हिंसा भावतश्‍च 1, द्रव्यतोऽन्या न भावत: 2, न द्रव्यतोऽन्या भावत: 3, अन्या न द्रव्यतो न भावत: 4 इति। तल्लक्षणं सूक्ष्मं भङ्गसूक्ष्मम्, सूक्ष्मता चास्य भजनीयपदबहुत्वे गहनभावेन सूक्ष्मबुद्धिगम्यत्वादिति।

संयमासंयम अधिकार से उसके विषयभूत सूक्ष्मों की प्ररूपणा करते हुए कहते हैं—दस सुहुम इत्यादि।

1. प्राण सूक्ष्म—अनुद्धरित कुंथु (सूक्ष्म जीव)।

2. पनक सूक्ष्म—काई (यावत् से यह द्रष्टव्य है)।

3. बीज सूक्ष्म—चावल आदि के अग्रभाग की कर्णिका।

4. हरित सूक्ष्म—भूमि के समवर्ण का तृण (सूक्ष्म तृण आदि)।

5. पुष्प सूक्ष्म—वट आदि के पुष्प।

6. अंड सूक्ष्म—चींटी आदि के अंडे।

7. लयन सूक्ष्म—कीडीनगरा आदि।

8. स्‍नेह सूक्ष्म—ओस आदि ये आठ सूक्ष्म आठवें स्थान में पूर्व पठित ही है।1

9. गणित सूक्ष्म—सूक्ष्म बुद्धिगम्य गणित। संकलना आदि गणित है, यह वज्रान्त तक होता है।

10. भंग सूक्ष्म—भंग, वस्तु विकल्प। इसके दो भेद हैं—स्थानभंग और क्रमभंग।

स्थान भंग—जैसे—द्रव्यत: हिंसा है, भावत: नहीं है।

भावत: हिंसा है, द्रव्यत: नहीं है।

द्रव्यत: हिंसा है, भावत: (भी) हिंसा है।

भावत: हिंसा नहीं है, द्रव्यत: भी हिंसा नहीं है।

क्रम भंग—जैसे—द्रव्यत: हिंसा है, भावत: भी हिंसा है।

द्रव्यत: हिंसा है, भावत: नहीं है।

द्रव्यत: हिंसा नहीं है, भावत: है।

द्रव्यत: हिंसा नहीं है, भावत: भी नहीं है।

यह सूक्ष्म भंग लक्षण है। इसकी सूक्ष्मता भजनीय पदों के बहुत्व होने पर गहन के कारण सूक्ष्म बुद्धिगम्य होने से है।

सू. 25-45. जंबुद्दीवे....कुंडलवरेवि।

(टी.) पूर्वं गणितसूक्ष्ममुक्तमिति तद्विषयविशेषभूतं प्रकृताध्ययनावतारितया जंबूदीवेत्यादि गङ्गासूत्रादिकं कुण्डलसूत्रावसानं क्षेत्रप्रकरणमाह, कण्ठ्यं चेदम्, नवरं गङ्गां समुपयान्ति दशानामाद्या: पञ्च इतरा: सिन्धुमिति, एवं रक्तासूत्रमपि, नवरं यावत्करणात् इंदसेणा वारिसेण त्ति द्रष्टव्यमिति। रायहाणीओ त्ति राजा धीयते विधीयते अभिषिच्यते यासु ता राजधान्य: जनपदानां मध्ये प्रधाननगर्य:, चंपा गाहा, चम्पानगरी अङ्गजनपदेषु, मथुरा सूरसेनदेशे, वाराणसी काश्याम्, श्रावस्ती कुणालायाम्, साकेतमयोध्येत्यर्थ: कोशलेषु जनपदेषु, हत्थिणपुरं ति नागपुरं कुरुजनपदे, काम्पिल्यं पञ्चालेषु, मिथिला विदेहे, कौशाम्बी वत्सेषु, राजगृहं मगधेष्विति, एतासु किल साधव: उत्सर्गतो न प्रविशन्ति तरुणी-रमणीयपण्यादि-दर्शनेन मन:क्षोभादिसम्भवात्, मासस्यान्तर्द्विस्त्रिर्वा प्रविशतां त्वाज्ञादयो दोषा इति, एताश्‍च दशस्थानकानु-सारेणाभिहिता न तु दशैवैता: अर्द्धषड्विंशतावार्यजनपदेषु षड्विंशतेर्नगरीणामुक्त-त्वादिति, अयं च न्यायोऽन्यत्र ग्रन्थे तेषु तेषु प्रायश्‍चित्तादिविचारेषु प्रसिद्ध एवेति, व्याख्यातं च दशराजधानीग्रहणे शेषाणामपि ग्रहणं निशीथभाष्ये, यदाह—

पूर्वसूत्र में सूक्ष्म गणित की व्याख्या की गई। गणित के ही विशेष विषयगत इस अध्ययन में समाविष्ट गंगा सूत्र से 'कुंडलवर' सूत्र पर्यंत क्षेत्र प्रकरण को कहते हैं। यह स्पष्ट है। दस नदियां गंगा और सिंधु में मिलती हैं। इनमें प्रथम पांच नदियां गंगा में और शेष पांच सिंधु में मिलती हैं। इसी प्रकार रक्ता सूत्र भी है। यहां यावत् से इन्द्रसेना और वारिषेणा द्रष्टव्य है। जहां राजा रहते है, जहां उनका अभिषेक होता है, वे राजधानियां हैं। इसका अर्थ है—जनपदों के मध्य प्रधान नगरी। चंपा—गाथा—अंग जनपद में चंपानगरी। सुरसेन देश में मथुरा, काशी जनपद में वाराणसी, कुणाला में श्रावस्ती, कौशल जनपद में साकेत—अयोध्या, कुरु जनपद में हस्तिनापुर (नागपुर), पांचाल की कांपिल्य, विदेह की मिथिला, वत्सदेश की कौशाम्बी और मगध जनपद में राजगृही नगरी राजधानी है। इन राजधानियों में श्रमण उत्सर्गत: प्रवेश नहीं करते हैं। क्योंकि तरुणी स्त्रियों या रमणीय पण्य आदि देखने से मन में क्षोभ आदि होना संभव है। एक माह में दो अथवा तीन बार प्रवेश करने से आज्ञा आदि दोष होते हैं। ये दस नाम दस स्थानक के अनुपात से कहे गए हैं, किन्तु ये दस ही नहीं हैं। क्योंकि साढ़े पच्चीस आर्य क्षेत्रों में छब्बीस नगरियां कही गई। यह न्याय अन्य स्थानों में उन-उन ग्रंथों में उन-उन प्रायश्‍चित्त विधानों में प्रसिद्ध ही है। दस राजधानियों को ग्रहण करने से शेष का भी ग्रहण हो जाता है, ऐसा निशीथभाष्य में व्याख्यात है। जैसे—

दसरायहाणिगहणा सेसाणं सूयणा कया होइ।

मासस्संतो दुग तिग ताओ अइंतम्मि आणाई।।

(निभा. 2712)

दस राजधानियों का कथन करने से शेष अनाकीर्ण नगरियों की भी सूचना हो जाती है अर्थात् जो भिक्षु एक मास के अन्तर्गत दो या तीन बार राजधानियों अथवा जनाकीर्ण बड़े नगरों में निष्क्रमण-प्रवेश करता है, वह आज्ञा भंग, अनवस्था आदि दोषों को प्राप्त करता है।

दोषाश्‍चेह—

इसके ये दोष हैं—

तरुणा-वेसित्थि-विवाह-रायमाईसु होइ सइकरणं।

आउज्ज-गीयसद्दे इत्थीसद्दे य सवियारे।।

(निभा. 2716)

राजधानी में स्त्रीसमूह से परिवृत्त तरुणों, वैश्य स्त्रियों तथा राजा आदि के विवाह आदि उपलक्ष्यों में आतोद्य तथा गीत आदि शब्दों एवं स्त्रियों के हसित, क्‍वणित आदि मोहोत्पादक शब्दों को सुन भुक्तभोगी भिक्षुओं को स्मृति तथा अभुक्तभोगी को कौतुक उत्पन्न होता है।

एतास्विति अनन्तरोदितासु दशस्वार्यनगरीषु मध्ये अन्यतरासु कासुचिद्दस राजान: चक्रवर्त्तिन: प्रव्रजिता इत्येवं दशस्थानकेऽवतारस्तेषां कृत:, द्वौ च सुभूमब्रह्मदत्ताभिधानौ न प्रव्रजितौ नरकं च गताविति। तत्र भरत-सगरौ प्रथम-द्वितीयौ चक्रवर्तिराजौ साकेते नगरे विनीता-ऽयोध्यायपर्याये जातौ प्रव्रजितौ च, मघवान् श्रावस्त्याम्, सनत्कुमारादयश्‍चत्वारो हस्तिनागपुरे, महापद्मो वाराणस्याम्, हरिषेण: काम्पिल्ये, जयनामा राजगृहे इति, न चैतासु नगरीषु क्रमेणैते राजानो व्याख्येया:, ग्रन्थविरोधात्, उक्तं च—

अनंतर कथित इन दस आर्य नगरियों में से कौन-सी नगरियों में चक्रवर्ती राजा प्रव्रजित हुए, उनका दसम स्थानक में समावेश किया गया। इन चक्रवर्तियों में दो—सुभूम और ब्रह्मदत्त नामक चक्रवर्ती प्रव्रजित नहीं हुए। वे नरक में गए। उन प्रव्रजित चक्रवर्तियों में भरत और सगर चक्रवर्ती साकेत नगरी में प्रव्रजित हुए। विनीता और अयोध्या साकेत के ही पर्याय हैं। मघवा चक्री श्रावस्ती में, सनत्कुमार आदि चार हस्तिनागपुर में, महापद्म वाराणसी में, हरिषेण कांपिल्यपुर में तथा जय चक्रवर्ती राजगृह में दीक्षित हुए। किन्तु इन नगरियों में क्रम से इन राजाओं की व्याख्या (जन्म या प्रव्रज्या की) नहीं करनी चाहिए क्योंकि सूत्र का विरोध है। कहा भी है—

जम्मण विणीय उज्झा सावत्थी पंच हत्थिणपुरम्मि।

वाणारसि कंपिल्ले रायगिहे चेव कंपिल्ले।।

(आवनि. 397)

चक्रवर्तियों के जन्मस्थान इस प्रकार हैं—

1. भरत—विनीता

2. सागर—अयोध्या

3. मघवा—श्रावस्ती

4 से 8. सनत्, शांति, कुंथु, अर और सुभूम हस्तिनापुर में

9. महापद्म—वाराणसी

10. हरिषेण—कांपिल्य

11. जय—राजगृह

12. ब्रह्मदत्त—कांपिल्य

अप्रव्रजितचक्रवर्त्तिनौ तु हस्तिनागपुर-काम्पिल्ययोरुत्पन्नाविति ते च यत्रोत्पन्नास्ते तत्रैव प्रव्रजिता इति, इदमावश्यकाभिप्रायेण व्याख्यातम्, निशीथ-भाष्याभिप्रायेण तु दशस्वेतासु नगरीषु द्वादश चक्रिणो जाता:, तत्र नवस्वेकैक: एकस्यां तु त्रय इति, आह च—

अप्रव्रजित दोनों चक्रवर्ती हस्तिनागपुर और कांपिल्य में उत्पन्न हुए। आवश्यक निर्युक्ति के अनुसार अन्य चक्रवर्ती जहां उत्पन्न हुए, वहीं प्रव्रजित हुए। निशीथ भाष्य के अनुसार इन दस राजधानियों में बारह चक्रवर्ती हुए। उनमें नौ में एक-एक तथा एक में तीन चक्री हुए। कहा भी है—

चंपा महुरा वाराणसी य सावत्थिमेव साकेयं।

हत्थिणपुर कंपिल्लं मिहिला कोसंबि रायगिहं।।

संती कुंथू य अरो तिन्नि वि जिणचक्कि एक्कहिं जाया।

तेण दस होंति जत्थ व केसव जाया जणाइन्न।।

(निभा. 2714,15)

दस राजधानियां प्रज्ञप्त हैं—चंपा, मथुरा, वाराणसी, श्रावस्ती, साकेत, हस्तिनापुर, कांपिल्य, मिथिला, कौशांबी और राजगृह। भगवान शांति, भगवान कुंथु और भगवान अर—ये तीन तीर्थंकर और चक्रवर्ती एक ही राजधानी में हुए। राजधानियों की संख्या दस प्रज्ञप्त हैं। जहां वासुदेव हो अथवा जो बहुत जनाकीर्ण हो, उन नगरों का भिक्षु को वर्जन करना चाहिए।

मन्दरो मेरु:, उव्वेहेणं ति भूमाववगाहत:, विष्कम्भेण पृथुत्वेन, उपरि पण्डकवनप्रदेशे दश शतानि सहस्रमित्यर्थ:। दश दशकानि शतमित्यर्थ:, केषाम्? योजनसहस्राणाम्, लक्षमित्यर्थ:, ईदृशी च भणितिर्दशस्थानकानुरोधात्, सर्वाग्रेण सर्वपरिमाणत इति।

मंदर—मेरु पर्वत, उव्वेहेणं—भूमि में अवगाढ (गहरा), विष्कंभेण—विस्तार से, उपरि—पंडकवन प्रदेश में, हजार योजन, दश-दशकानि-सौ, योजन सहस्र—लाख योजन। इस प्रकार की व्याख्या दस स्थानक के अनुपात से है। सर्वाग्रेण—सर्वपरिमाणत:।

उवरिम-हेट्ठिल्लेसु त्ति उपरितनाधस्तनयो: क्षुल्लकप्रतरयो:, सर्वेषां मध्ये तयोरेव लघुत्वात्, तयोरध उपरि च प्रदेशान्तरवृद्ध्या वर्द्धमानतरत्वाल्लोकस्येति, अट्ठपएसिए त्ति अष्टौ प्रदेशा यस्मिन्नित्यष्टप्रादेशिक:, स्वार्थिकप्रत्ययविधानादिति, तत्र चोपरितने प्रतरे चत्वार: प्रदेशा गोस्तनवदितरत्रापि चत्वारस्तथैवेति, इमाउ त्ति वक्ष्यमाणा: दस त्ति चतस्रो द्विप्रदेशादयो द्ल्युत्तरा: शकटोर्द्धिसंस्थाना महादिशश्‍चतस्र एव एकप्रदेशादयो-ऽनुत्तरा मुक्तावलीकल्पा विदिश:, तथा द्वे चतुष्प्रदेशादिके अनुत्तरे ऊर्ध्वाधोदिशाविति, पवहंति त्ति प्रवहन्ति प्रभवन्तीत्यर्थ:।

उपरि और अधस्तन क्षुल्लकप्रतर में—सभी प्रतरों में वे ही लघु होने से क्षुल्लक प्रतर हैं क्योंकि उनसे ऊपर एवं नीचे प्रदेशांतर वृद्धि होने से लोक वर्धमानतर होता है। जिसमें आठ प्रदेश हैं, वे अष्ट प्रादेशिक हैं। स्वार्थ में इक प्रत्यय होने से प्रदेश से प्रादेशिक शब्द निष्पन्न है। उपरितन प्रतर एवं अधस्तनप्रतर में गोस्तनाकार चार-चार प्रदेश हैं। वक्ष्यमाण—दस अर्थात् चार महादिशाएं—दो प्रदेश से दो-दो प्रदेशवाली अर्धशकट संस्थान की हैं। एक प्रदेश की मुक्तावली आकार की चार विदिशाएं हैं। दो ऊर्ध्व तथा अधोदिशाएं दो प्रदेशवाली हैं। पवहंती—होती हैं।

इंदा गाहा, इन्द्रो देवता यस्या: सा ऐन्द्री, एवमाग्‍नेयी याम्येत्यादि, विमला वितिमिरत्वादूर्ध्वदिशो नामधेयम्, तमा अन्धकारयुक्तत्वेन रात्रितुल्यत्वादधो-दिशश्‍चेति।

इंदा—गाथा—जिस दिशा का देव इन्द्र है, वह ऐन्द्री दिशा है। इसी प्रकार आग्‍नेयी, याम्यी आदि दिशाएं हैं। विमला—तिमिररहित होने से ऊर्ध्व दिशा का नाम विमला है। तमा—अंधकारयुक्त होने से और रात्रितुल्य होने से अधोदिशा 'तमा' है।

लवणेत्यादि, गवां तीर्थं तडागादाववतारमार्गो गोतीर्थम्, ततो गोतीर्थमिव गोतीर्थम् अवतारवती भूमि:, तद्विरहितं सममित्यर्थ:, एतच्च पञ्चनवतियोजन-सहस्राण्यर्वाग्भागत: परभागतश्‍च गोतीर्थरूपां भूमिं विहाय मध्ये भवतीति, उदकमाला उदकशिखा वेलेत्यर्थ:, दश योजनसहस्राणि विष्कम्भत:, उच्चैस्त्वेन तु षोडश सहस्राणीति, समुद्रमध्यभागादेवोत्थितेति, सव्वे वीत्यादि, सर्वेऽपीति पूर्वादिदिक्षु तद्भावाच्चत्वारोऽपि महापाताला: पातालकलशा: वलयामुख-केयूर-जूयक-ईश्‍वर-नामानश्‍चतु:स्थानकाभिहिता:, क्षुल्लकपाताल-कलशव्यवच्छेदार्थं महाग्रहणम्, दश दशकानि शतं योजनसहस्राणं लक्षमित्यर्थ:, उद्वेधेन गाधेनेत्यर्थ:, मूले बुध्‍ने दश सहस्राणि, मध्ये लक्षम्, कथम्?, मूलविष्कम्भादुभयत एकैकप्रदेशवृद्ध्या विस्तरं गच्छतां या एकप्रदेशिका श्रेणी भवति तया, अनेन प्रदेशवृद्धिरुपदर्शिता, अथवा एकप्रदेशिकायां श्रेण्याम् अत्यन्तमध्ये, ततोत्ध उपरि च प्रदेशोनं लक्षमित्यर्थ:, तथा उवरिं किमुक्तं भवति? अत आह—मुखमूले मुखप्रदेशे, कुड्ड त्ति कुड्यानि भित्तय इत्यर्थ:, सर्वाणि च तानि वज्रमयानि चेति वाक्यम्, सर्वेऽपीति सप्त सहस्राण्यष्टशतानि चतुरशीत्यधिकानीत्येवंसङ्ख्या:, क्षुल्लका महदपेक्षया, उद्वेधेन मध्यविष्कम्भेण च सहस्रम्, मूल मुखे च विष्कम्भेण शतम्, कुड्यबाहल्येन च दश। धायईत्यादि, मंदर त्ति पूर्वापरौ मेरू, तत्स्वरूपं सूत्रत: सिद्धम्, विशेष उच्यते—

लवण इत्यादि—गायों का तीर्थ—तालाब आदि में गायों के उतरने का मार्ग गोतीर्थ है। अत: गोतीर्थ की भांति अवतरण भूमि गोतीर्थ है। गोतीर्थ रहित भूमि का अर्थ है—समभूमि1। लवण समुद्र में पिचानवें हजार आगे की और पिचानवें हजार पीछे की (दोनों पार्श्‍वों में) भूमि को छोड़कर मध्य में गोतीर्थ विरहित भूमि है। उदकमाला—पानी की शिखा—वेला। यह दस हजार योजन चौड़ी और सोलह हजार योजन ऊंची है। यह समुद्र के मध्यभाग में होती है। सभी पूर्व आदि दिशाओं में होने से चारों ही महापातालों (पाताल कलशों)—वलयमुख, केयूर, जूयक और ईश्‍वर की गहराई एक लाख योजन की है। चतुष्क स्थानक में वर्णित क्षुल्लक कलशों के व्यवच्छेद के लिए यहां 'महा' शब्द ग्रहण किया है। दश दशक सौ है। सहस्र योजन सहस्र से गुणित होने पर लाख होता है। उद्वेधेन—अगाधता से, मूले—मूल में दस हजार योजन और मध्य में एक लाख योजन है (यह कैसे?) मूल विष्कंभ से दोनों ओर एक-एक प्रदेश की वृद्धि से विस्तृत होते-होते जो एक प्रदेशात्मक श्रेणी है (वह बहु-मध्य में एक लाख योजन चौड़ी हो जाती है।) उससे नीचे और ऊपर एक लाख से न्यून है। प्रश्‍न—ऊपर में क्या है? समाधान—मुख-भाग में, कुड्ड—भींते (दीवारें) सभी भींते वज्रमय हैं। सर्वेऽपि—सभी सात हजार आठ सौ चौरासी लघु पाताल कलश। क्षुल्लक—महा कलश की अपेक्षा ये क्षुल्लक हैं। उद्वेधेन—मध्यभाग में उनकी गहराई एक हजार योजन, मूल एवं मुख भाग में चौड़ाई सौ योजन है और भींतों की मोटाई दस योजन है। धाई इत्यादि—मंदर अर्थात् पूर्व और पश्‍चिम मेरु। उनका स्वरूप सूत्रत: सिद्ध है। विशेष इस प्रकार कहते हैं—

धायइसंडे मेरू चुलसीइ सहस्स ऊसिया दो वि।

ओगाढा य सहस्सं होंति य सिहरम्मि वित्थिन्ना।।

(बृहत्क्षेत्र. 3।57)

मूले पणनउइ सया चउणउइ सया य होंति धरणियले।

(बृहत्क्षेत्र. 3।57,58)

धातकीखंड में मेरु पर्वत चौरासी हजार योजन ऊंचे हैं। वे एक हजार योजन भूमि में अवगाढ हैं तथा शिखर पर भी हजार योजन चौड़े हैं। भूमि तल पर उनकी चौड़ाई चौरानवें सौ योजन एवं मूल में पिचानवें सौ योजन है।

सर्वेऽपि वृत्तवैताढ्यपर्वता: विंशति: प्रत्येकं पञ्चसु हैमवतैरण्यवत-हरिवर्ष-रम्यकेष्वेषां शब्दावती-विकटावती-गन्धावती-मालवत्पर्यायाख्यानां भावादिति, वृत्तग्रहणं दीर्घवैताढ्यव्यवच्छेदार्थमिति, मानुषोत्तर-श्‍चक्रवालपर्वत: प्रतीत:, अञ्जनकाश्‍चत्वारो नन्दीश्‍वरद्वीपवर्त्तिन:, दधिमुखा: प्रत्येकमञ्जनकानां दिक्चतुष्टयव्यवस्थित-पुष्करिणीमध्यवर्त्तिन: षोडशेति, रतिकरा नन्दीश्‍वरद्वीपे विदिग्व्यवस्थिता: चत्वारश्‍चतु:-स्थानकाभिहितस्वरूपा:। रुचको रुचकाभिधान-स्त्रयोदशद्वीपवर्त्ती चक्रवालपर्वत:। कुण्डलाभिधान एकादशद्वीपवर्त्ती चक्रवालपर्वत: एव, एवं कुण्डलवरे वीत्यनेनेह कुण्डलवर उद्वेध-मूलविष्कम्भोपरिविष्कम्भै रुचकवरपर्वतसमान उक्त:, द्वीपसागरप्रज्ञप्त्यां त्वेवमुक्त:—

सभी वृत्त वैताढ्य पर्वत बीस हैं। हैमवत, ऐरण्यवत, हरिवर्ष और रम्यक्‍वर्ष प्रत्येक में पांच-पांच वृत्त वैताढ्य हैं। इनके नाम—शब्दापाती, विकटावती, गंधावती और मालवंत पर्वत हैं। यहां वृत्त शब्द का ग्रहण वृत्तवैताढ्य के व्यवच्छेद के लिए है। मानुषोत्तर पर्वत चक्रवाल है, जो प्रतीत ही है। नंदीश्‍वर द्वीपवर्ती चार अंजनक पर्वत हैं। अंजनक पर्वतों की चारों दिशाओं में अवस्थित पुष्करणी के मध्यवर्ती सोलह दधिमुख पर्वत हैं। रतिकर पर्वत चार हैं। वे नंदीश्‍वर द्वीप की विदिशाओं में अवस्थित हैं। उनका वर्णन चतुर्थ स्थान में पूर्ववर्णित है। रुचकवर पर्वत तेरहवेंं रुचकवर द्वीपवर्ती चक्रवाल पर्वत है। कुंडलवर पर्वत ग्यारहवें कुंडलवर द्वीपवर्ती चक्रवाल पर्वत है। यहां 'एवं कुंडलवरे' इस पाठ से कुंडलवर पर्वत का उद्वेध, मूल का विष्कंभ, ऊपर का विष्कंभ रुचकवर पर्वत के समान कहा है। द्वीपसागर प्रज्ञप्ति में इस प्रकार कहा गया है—

दस चेव जोयणसए बावीसे वित्थडो उ मूलम्मि।

चत्तारि जोयणसए चउवीसे वित्थडो सिहरे।।

(द्वीप. 74)

इसका मूल विष्कंभ दस हजार बाईस योजन है। शिखर में इसका विस्तार चार हजार चौबीस योजन है।

अत्र तुल्यं रुचकस्यापि, तत्रायं विशेष उक्त:—मूलविष्कम्भो दश सहस्राणि द्वाविंशत्यधिकानि शिखरे तु चत्वारि सहस्राणि चतुर्विंशत्यधिकानीति।

यहां रुचकवर पर्वत की भी समानता है (दोनों तुल्य हैं) यहां कुछ विशेष कहा गया है—मूल विष्कंभ दस हजार बाईस योजन अधिक है। शिखर पर चार हजार चौबीस योजन अधिक है।

सू. 46. दसविहे....अतहणाणे।

(टी.) अनन्तरं गणितानुयोग उक्त:, अथ द्रव्यानुयोगस्वरूपं भेदत आह—दसविहे दवियेत्यादि, अनुयोजनं सूत्रस्यार्थेन सम्बन्धनम्, अनुरूपोऽनुकूलो वा योग: सूत्रस्याभिधेयार्थं प्रति व्यापारोऽनुयोग:, व्याख्यानमिति भाव:, स च चतुर्द्धा व्याख्येयभेदात्, तद्यथा—चरणकरणानुयोगो धर्म्मकथानुयोगो गणितानुयोगो द्रव्यानुयोगश्‍च,

अनंतर सूत्र में गणितानुयोग कहा गया। यहां द्रव्यानुयोग का स्वरूप विभागत: कहते हैं—'दसविहे दविय' इत्यादि। सूत्र का अर्थ के साथ संयोजन (संबंध) अनुयोजन है। अनुरूप अथवा अनुकूल योग—सूत्र का अभिधेय अर्थ के प्रति व्यापार अनुयोग है। अनुयोग का भावार्थ है व्याख्या। वह व्याख्येय के भेद से चार प्रकार का है, जैसे—चरणकरणानुयोग, धर्मकथानुयोग, गणितानुयोग और द्रव्यानुयोग। जीव आदि द्रव्य का अनुयोग—विचार-विमर्श द्रव्यानुयोग है। उसके दस प्रकार हैं।

तत्र द्रव्यस्य जीवादेरनुयोगो विचारो द्रव्यानुयोग:, स च दशधा, तत्र दवियाणुओगे त्ति यज्जीवादेर्द्रव्यत्वं विचार्यते स द्रव्यानुयोग:, यथा द्रवति गच्छति तांस्तान् पर्यायान् द्रूयते वा तैस्तै: पर्यायैरिति द्रव्यं गुण-पर्यायवानर्थ:, तत्र सन्ति जीवे ज्ञानादय: सहभावित्वलक्षणा गुणा:, न हि तद्वियुक्तो जीव: कदाचनापि संभवति जीवत्वहाने:, तथा पर्याया अपि मानुषत्व-बाल्यादय: कालकृतावस्थालक्षणा: तत्र सन्त्येवेत्यतो भवत्यसौ गुण-पर्यायवत्त्वात् द्रव्यमित्यादि: द्रव्यानुयोग:1,

1. द्रव्यानुयोग—जीव आदि के द्रव्यत्व की व्याख्या द्रव्यानुयोग है। जो उन-उन पर्यायों को प्राप्त होता है अथवा उन-उन पर्यायों के द्वारा प्राप्त होता है वह द्रव्य है। द्रव्य का अर्थ है—गुण पर्यायवान द्रव्य। जीव में सहभावी धर्म रूप ज्ञान आदि गुण होते हैं। ज्ञान आदि से रहित जीव कदाचित भी नहीं होता है। क्योंकि ज्ञान आदि के अभाव में जीवत्व की हानि का प्रसंग होगा। पर्याय काल अथवा अवस्थाकृत धर्म हैं जैसे मनुष्यत्व, बालत्व आदि। जीव में गुण और पर्याय होते ही हैं। अत: द्रव्य गुणपर्यायवान है। यह द्रव्यानुयोग है।

तथा माउयाणुओगे त्ति, इह मातृकेव मातृका प्रवचनपुरुषस्योत्पाद-व्यय-ध्रौव्यलक्षणा पदत्रयी, तस्या अनुयोगो यथा उत्पादवज्जीवद्रव्यं बाल्यादि-पर्यायाणामनुक्षणमुत्पत्तिदर्शनाद् अनुत्पादे च वृद्धाद्यवस्थानामप्राप्तिप्रसङ्गादसमञ्जसापत्ते:, तथा व्ययवज्जीवद्रव्यं प्रतिक्षणं बाल्याद्यवस्थानां व्ययदर्शनादव्ययत्वे च सर्वदा बाल्यादिप्राप्तेरसमञ्जसमेव, तथा यदि सर्वथाऽप्युत्पादव्ययवदेव तत् न केनापि प्रकारेण ध्रुवं स्यात्तदा अकृताभ्यागमकृतविप्रणाशप्राप्त्या पूर्वदृष्टानुस्मरणा-भिलाषादिभावानामभावप्रसङ्गेन च सकलेहलोकपरलोकालम्बनानुष्ठानानामभावतोऽसमञ्जसमेव, ततो द्रव्यतयाऽस्य ध्रौव्यमित्युत्पाद-व्यय-ध्रौव्ययुक्तमतो द्रव्यमित्यादि: मातृकापदानुयोग: 2,

2. मातृकानुयोग—मातृका की भांति मातृका। यह प्रवचनपुरुष की उत्पाद, व्यय और ध्रौव्यलक्षण पदत्रयी है। उसका अनुयोग, जैसे—जीव उत्पत्ति धर्मा है। क्योंकि बाल्य आदि पर्यायों की प्रतिक्षण उत्पत्ति दिखाई देती है। उत्पत्ति न होने पर वृद्ध आदि अवस्थाओं की अप्राप्ति का प्रसंग होगा। इससे असमंजसता की स्थिति पैदा होगी। जीव द्रव्य व्ययवान् है। प्रतिक्षण बाल्य आदि अवस्थाओं में व्यय देखा जाता है। व्यय न होने पर तो सदा-सर्वदा बाल्य आदि अवस्थाओं की प्राप्ति होने से असामंजस्य की स्थिति होगी। तथा द्रव्य सर्वथा उत्पाद—व्ययवान् हो, तब किसी भी प्रकार से द्रव्य ध्रुव नहीं होगा। अवस्थिति न होने से कृतप्रणाश एवं अकृत अभ्यागम की प्राप्ति होगी। इससे पूर्व दृष्ट की अनुस्मारणा, अभिलाषा आदि भावों के अभाव का प्रसंग होगा। इससे सकल इहलोक-परलोक के आलंबन अनुष्ठानों का अभाव होने से असामंजस्य ही होगा। अत: द्रव्यत: इसका ध्रौव्यत्व है। इस प्रकार द्रव्य उत्पाद, व्यय और ध्रौव्ययुक्त है। यह मातृकापदानुयोग है।

तथा एगट्ठियाणुओगे त्ति, एकश्‍चासावर्थश्‍च अभिधेयो जीवादि: स येषामस्ति त एकार्थिका: शब्दास्तैरनुयोगस्तत्कथनमित्यर्थ:, एकार्थिकानुयोगो यथा जीवद्रव्यं प्रति जीव: प्राणी भूत: सत्त्व:, एकार्थिकानां वाऽनुयोगो यथा जीवनात् प्राणधारणाज्जीव:, प्राणानाम् उच्छ्वासादीनामस्तित्वात् प्राणी, सर्वदा भवनाद्भूत: सदा सत्त्वात् सत्त्व: इत्यादि: 3,

3. एकार्थिकानुयोग—जिसमें एक अर्थ—जीवादि अभिधेय हो, वह एकार्थिक शब्द हैं। उनसे अनुयोग उन पर्यायवाची शब्दों का कथन या व्याख्या है। जैसे—जीव, प्राणी, भूत, सत्त्व—ये जीवद्रव्य के एकार्थिक हैं। उनका अनुयोग एकार्थिकानुयोग है। जीवन या प्राणधारण करने से वह जीव है। प्राण—उच्छ्वास आदि प्राणों के अस्तित्व के कारण वह प्राणी है। सर्वदा रहने से—सदा होने से वह भूत है, सदैव सत्त्व होने से सत्त्व है इत्यादि।

तथा करणाणुओगे त्ति क्रियते एभिरिति करणानि तेषामनुयोग: करणानुयोग:, तथाहि—जीवद्रव्यस्य कर्त्तुर्विचित्रक्रियासु साधकतमानि काल-स्वभाव-नियति-पूर्वकृतानि, नैकाकी जीव: किञ्चन कर्त्तुमलमिति, मृद्द्रव्यं वा कुलाल-चक्र-चीवर-दण्डादिकं करणकलाप-मन्तरेण न घटलक्षणं कार्यं प्रति घटत इति तस्य तानि करणानीति द्रव्यस्य करणानुयोग इति 4,

4. करणानुयोग—जिससे किया जाता है वह करण है। उनका अनुयोग करणानुयोग है। जैसे—कर्त्ता जीव द्रव्य की विभिन्न क्रियाओं में काल, स्वभाव, नियति, कर्म आदि साधक है। अकेला जीव कुछ भी नहीं कर सकता। जैसे—घट की निष्पत्ति में मिट्टी, कुंभार, चक्र, चीवर, दण्ड आदि करण समूह साधक हैं। उन करणों के बिना घट लक्षण कार्य निष्पन्न नहीं होता। यह करण—साधनों की व्याख्या करनेवाला करणानुयोग है।

तथा अप्पियाणप्पिए त्ति द्रव्यं ह्यर्पितं विशेषितं यथा जीवद्रव्यं किंविधम्? संसारीति, संसार्यपि त्रसरूपम्, त्रसरूपमपि पञ्चेन्द्रियम्, तदपि नररूपमित्यादि, अनर्पितम् अविशेषितमेव, यथा जीवद्रव्यमिति, ततश्‍चार्पितं च तदनर्प्पितं चेत्यर्पितानर्प्पितं द्रव्यं भवतीति द्रव्यानुयोग: 5।

5. अर्पित-अनर्पित—अर्पित—विशेषित द्रव्य, जैसे—जीव द्रव्य कैसा है? संसारी है। संसारी भी त्रस रूप है। त्रस में भी पंचेन्द्रिय है। उनमें भी नर रूप है। यह अर्पित द्रव्य की व्याख्या है। अनर्पित-अविशेषित सामान्य धर्म है। जैसे—जीव द्रव्य (समग्रतया) है। इसलिए द्रव्य अर्पितानर्पित होता है, यह द्रव्यानुयोग है।

तथा भावियाभाविए त्ति भावितं वासितं द्रव्यान्तरसंसर्गत: अभावितमन्यथैव यत्, यथा जीवद्रव्यं भावितं किञ्चित्, तच्च प्रशस्तभावितमितरभावितं च, तत्र प्रशस्तभावितं संविग्‍नभावितमप्रशस्तभावितं चेतर-भावितम्, तत् द्विविधमपि वामनीयमवामनीयं च, तत्र वामनीयं यत् संसर्गजं गुणं दोषं वा संसर्गान्तरेण वमति, अवामनीयं त्वन्यथा, अभावितं त्वसंर्गप्राप्तं प्राप्तसंसर्गं वा वज्रतन्दुलकल्पं व वासयितुं शक्यमिति, एवं घटादि द्रव्यमपि, ततश्‍च भावितं च अभावितं च भाविताभावितम्, एवंभूतो विचारो द्रव्यानुयोग इति 6,

6. भावित-अभावित—भावित अर्थात् द्रव्यान्तर के संसर्ग से वासित द्रव्य। अभावित इससे विपरीत है। जैसे—जीव द्रव्य किंचित् भावित है। वह प्रशस्त द्रव्य से प्रभावित है और अप्रशस्त द्रव्य से भावित है। संविग्‍न भावित प्रशस्त भावित है और इतर से प्रभावित अप्रशस्त भावित है। वे दोनों ही वामनीय और अवामनीय है। वामनीय वह है जो संसर्गज गुण अथवा दोष का संसर्गान्तर होने पर वमन कर देते हैं। अवामनीय पूर्व संसर्गज गुण अथवा दोष का वमन नहीं करते। अभावित—असंसर्गप्राप्त अथवा संसर्गप्राप्त वज्रतंडुल सदृश जो भावित नहीं हो सकता। इसी प्रकार घट आदि द्रव्य भी है। इसलिए भावित और अभावित भाविताभावित है। इस प्रकार का विचार द्रव्यानुयोग है

तथा बाहिराबाहिरे त्ति बाह्याबाह्यम्, तत्र जीवद्रव्यं बाह्यं चैतन्यधर्म्मेणाकाशास्तिकायादिभ्यो विलक्षणत्वात् तदेवाबाह्यममूर्त्तत्वादिना धर्म्मेण अमूर्त्तत्वादुभयेषामपि, चैतन्येन वा अबाह्यं जीवास्तिकायाच्चैतन्य-लक्षणत्वादुभयोरपि, अथवा घटादिद्रव्यं बाह्यं कर्म्मचैतन्यादि त्वबाह्यमाध्यात्मिकमिति यावदिति, एवमन्यो द्रव्यानुयोग इति 7,

7. बाह्य-अबाह्य—बाह्य और अबाह्य बाह्याबाह्य है। बाह्य-जीव द्रव्य चैतन्य धर्म के कारण आकाशास्तिकाय आदि से विलक्षण होने से आकाश से बाह्य है। अबाह्य—आकाश और जीव दोनों अमूर्त होने से जीव आकाश से अबाह्य भी है। अथवा चैतन्य से जीव द्रव्य अबाह्य है क्योंकि दोनों ही जीवास्तिकाय है और चैतन्यलक्षण है। अथवा घट आदि द्रव्य जीव से बाह्य है। कर्म और चैतन्य आदि आन्तरिक अबाह्य हैं। इस प्रकार यह अन्य द्रव्यानुयोग है।

तथा सासयासासए त्ति शाश्‍वताशाश्‍वतम्, तत्र जीवद्रव्यमनादिनिधनत्वात् शाश्‍वतं तदेवापरापरपर्याय-प्राप्तितोऽशाश्‍वतमित्येवमन्यो द्रव्यानुयोग इति 8,

8. शाश्‍वताशाश्‍वत—जीव द्रव्य अनादि निधन होने से शाश्‍वत है। इसी प्रकार अपरापर पर्याय की प्राप्ति से यह अशाश्‍वत है, यह शाश्‍वताशाश्‍वत द्रव्यानुयोग है।

तथा तहनाणे त्ति यथा वस्तु तथा ज्ञानं यस्य तत्तथाज्ञानं सम्यग्दृष्टिजीवद्रव्यं तस्यैवावितथज्ञानत्वात्, अथवा यथा तद्वस्तु तथैव ज्ञानम् अवबोध: प्रतीतिर्यस्मिंस्तत्तथाज्ञानम्, घटादिद्रव्यं घटादितयैव प्रतिभासमानम्, जैनाभ्युपगतं वा परिणामि परिणामितयैव प्रतिभासमानमित्येवमन्यो द्रव्यानुयोग इति 9,

9. तथाज्ञान—जो वस्तु जैसी है, वैसा ज्ञान तथाज्ञान है। क्योंकि सम्यक्दृष्टि जीव उसी अवितथ ज्ञान युक्त होता है। अथवा जो वस्तु है वही ज्ञान—अवबोध जिसमें है वह तथाज्ञान है। घटादि द्रव्य रूप में ही प्रतिभासित होते हैं। अथवा जैन दर्शन सम्मत परिणामी द्रव्य परिणामी रूप में ही प्रतीत होता है। यह तथाज्ञान द्रव्यानुयोग है।

अतहणाणे त्ति अतथाज्ञानं मिथ्यादृष्टिजीव-द्रव्यमलातद्रव्यं वा चक्रतयाऽवभासमानमेकान्त-वाद्यभ्युपगतं वा वस्तु, तथाहि—एकान्तेन नित्यमनित्यं वा वस्तु तैरभ्युपगतं प्रतिभाति च तत् परिणामितयेति तदतथाज्ञानमित्येवमन्यो द्रव्यानुयोग इति 10।

10. अतथाज्ञान—मिथ्यादृष्टि जीव का द्रव्य का ज्ञान अथवा अलात (अधजली लकड़ी) को चक्र रूप में दिखने से अलात में चक्र का ज्ञान। अथवा एकान्तवादियों द्वारा स्वीकृत वस्तु, जैसे—वे द्रव्य को एकान्त नित्य अथवा एकांत अनित्य मानते पर वस्तु परिणामी रूप में प्रतीत होने से वह अतथाज्ञान है। यह अतथाज्ञान द्रव्यानुयोग है।

सू. 47-61. चमरस्स....पमाणमेगं।

(टी.) पुनर्गणितानुयोगमेवाधिकृत्योत्पातपर्व्वता-धिकारमच्युतसूत्रं यावदाह—चमरस्सेत्यादि सुगमम्, नवरं तिगिंच्छिकूडे त्ति तिगिंच्छी किंजल्क:, तत्प्रधान-कूटत्वात्तिगिंच्छिकूट:, तत्प्रधानत्वं च कमलबहुलत्वात्, संज्ञा चेयम्, उप्पायपव्वए त्ति उत्पतनम् ऊर्ध्वगमन-मुत्पातस्तेनोपलक्षित: पर्वत उत्पातपर्वत:, स रुचकवराभिधानात् त्रयोदशात् समुद्राद्दक्षिणतो-ऽसङ्ख्येयान् द्वीप-समुद्रानतिलङ्घ्य यावदरुणवरद्वीपा-ऽरुणवरसमुद्रौ तयोररुणवरसमुद्रं दक्षिणतो द्विचत्वारिंशतं योजनसहस्राण्यवगाह्य भवति, तत्प्रमाणं च—

पुन: गणितानुयोग के ही अधिकार से उत्पातपर्वत अधिकार को अच्युत सूत्र तक कहते हैं—चरमस्स इत्यादि। यह सुगम है। तिगिंच्छ—किंजल्क प्रधान कूट होने से तिगिंच्छिकूट है। उसकी प्रधानता कमल की बहुलता होने से है। यह संज्ञा है। उत्पात पर्वत—उत्पतन ऊर्ध्वगमन-उत्पात है, उससे उपलक्षित पर्वत उत्पात पर्वत है। रुचकवर नामक तेरहवें समुद्र से दक्षिणत: असंख्य द्वीप समुद्रों को लांघने पर अरुणवरद्वीप एवं अरुणवर समुद्र है। उस अरुणवरसमुद्र के दक्षिण में बयालीस हजार योजन अवगाहन करने पर (तिगिंच्छकूट नामक उत्पात पर्वत है।) उसका प्रमाण इस प्रकार है—

सत्तरस एक्कवीसाइं जोयणसयाइं सो समुव्विद्धो।

दस चेव जोयणसए बावीसे वित्थडो हेट्ठा।।

चत्तारि जोयणसए चउवीसे वित्थडो उ मज्झम्मि।

सत्तेव य तेवीसे सिहरतले वित्थडो होइ।।

(द्वीप. 166,167)

वह तिगिंच्छकूट—उत्पातपर्वत इक्कीस सौ सतरह (2117) योजन ऊंचा है। मूल में उसका विस्तार एक हजार बाईस योजन (1022) है। मध्यभाग में वह चार सौ चौबीस योजन चौड़ा है। शिखरतल में उसकी चौड़ाई सात सौ तेईस (723) योजन है।

स च रत्‍नमय: पद्मवरवेदिकया वनखण्डेन च परिक्षिप्त:, तस्य च मध्येऽशोकावतंसको देवप्रासाद इति।

वह तिगिंच्छकूट रत्‍नमय, पद्मवरवेदिका और वनखंड से परिवेष्टित है। उसके मध्य अशोकावतंसक देवप्रासाद है।

चमरस्सेत्यादि, महारन्नो त्ति लोकपालस्य सोमप्रभ उत्पातपर्वत: अरुणोदसमुद्र एव भवति, एवं यम-वरुण-वैश्रमणसूत्राणि नेयानीति।

चमरस्स इत्यादि—चमरेन्द्र के सोम लोकपाल का सोमप्रभ उत्पातपर्वत है। यह भी अरुणोद समुद्र में ही होता है। इसी प्रकार यम-वरुण और वैश्रमण सूत्र जानने चाहिए।

बलिस्सेत्यादि, रुचकेन्द्र उत्पातपर्वतोऽरुणोदसमुद्रे एव भवति, यथोक्तम्—

बल्लिस्स इत्यादि—वैरोचनेन्द्र बलि का रुचकेन्द्र उत्पातपर्वत अरुणोद समुद्र में ही होता है। जैसे कहा है—

अरुणस्स उत्तरेणं बायालीसं भवे सहस्साइं।

ओगाहिऊण उदहिं सिलनिचओ रायहाणीओ।।

(द्वीप. 211)

अरुणोदसमुद्र में उत्तरदिशा में बयालीस हजार योजन अवगाहन करने पर समुद्र में उनकी शिलनिचय राजधानी है।

बलिस्सेत्यादि, वतीत्यादि सूत्रसूचा, एवं च दृश्यं वइरोयणिंदस्स वइरोयणरन्नो सोमस्स य महारन्नो एवं चेव त्ति अतिदेश:, एतद्भावना—जहेत्यादि, यथा यत्प्रकारं चमरस्य लोकपालानामुत्पातपर्वतप्रमाणं प्रत्येकं चतुर्भि: सूत्रैरुक्तं तं चेव त्ति तत्प्रकारमेव चतुर्भि: सूत्रै: बलिनोऽपि वैरोचनेन्द्रस्यापि वक्तव्यम्, समानत्वादिति।

बल्लिस्स इत्यादि, वति इत्यादि सूत्र सूचा है।1 इसी प्रकार वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज के लोकपाल महाराज सोम के उत्पातपर्वत दृश्य है—यह अतिदेश है। इसकी भावना इस प्रकार है—जह इत्यादि। जैसे जिस रूप में असुरेन्द्र चमर के लोकपालों के उत्पात पर्वतों का प्रमाण चार सूत्रों से कहा गया है। इसी प्रकार चार सूत्रों से वैरोचनेन्द्र बली के भी वक्तव्य हैं क्योंकि सब उत्पात पर्वतों का प्रमाण समान है।

धरणस्सेत्यादि, धरणस्योत्पातपर्वतोऽरुण एव समुद्रे भवति, धरणस्सेत्यादि प्रथमलोकपालसूत्रे एवं चेव त्ति करणात् उच्चत्तेण दस गाउयसयाइं उव्वेहेणमित्यादि सूत्रमतिदिष्टम्। एवं जाव संखवालस्स त्ति करणात् शेषाणां त्रयाणां लोकपालानां कालवाल-सेलवाल-संखवालाभिधानानामुत्पातपर्वताभिधायानि त्रीण्यन्यानि सूत्राणि दर्शयति। एवं भूयाणंदस्स वि त्ति भूतानन्दस्यापि औदीच्यनागराजस्यापि उत्पातपर्वतस्तस्य नाम प्रमाणं च वाच्यम्, यथा धरणस्येत्यर्थ:, भूतानन्दप्रभश्‍चोत्पात-पर्वतोऽरुणोद एव भवति, केवलमुत्तरत:, एवं लोगपालाण वि से त्ति से तस्य भूतानन्दस्य लोकपालानामपि, एवमुत्पातपर्वतप्रमाणं यथा धरणलोकपालानामिति भाव:, नवरं तन्नामानि चतु:स्थानकानुसारेण ज्ञातव्यानीति, जहा धरणस्सेति यथा धरणस्य। एवमिति तथा सुपर्णविद्युत्कुमारादीनां ये इन्द्रास्तेषामुत्पातपर्वतप्रमाणं भणितव्यम्, किंपर्यन्तानां तेषामित्यत आह—जाव थणियकुमाराणं ति प्रकटम्, किमिन्द्राणामेव? नेत्याह—सलोगपालाणं ति, तल्लोकपालानामपीत्यर्थ:, सव्वेसिमित्यादि, सर्वेषामिन्द्राणां तल्लोकपालानां चोत्पातपर्वता: सदृग्‍नामानो भणितव्या:, यथा धरणस्य धरणप्रभ:, प्रथमतल्लोकपालस्य कालवालस्य कालवालप्रभ इत्येवं सर्वत्र, ते च पर्वता: स्थानमङ्गीकृत्यैवं भवन्ति—

धरणस्स इत्यादि, नागकुमारेन्द्र धरण का उत्पात पर्वत अरुणोद समुद्र में ही है। धरणस्स इत्यादि प्रथम लोकपाल सूत्र में 'एवं चेव' कथन से 'उसकी गहराई एक हजार गव्यूत की है' सूत्र अतिदिष्ट है। 'एवं जाव संखवालस्स' से शेष तीन लोकपालों—कालपाल, शैलपाल और शंखपाल उत्पात के स्वनामाख्यात पर्वतों के तीन अन्य सूत्र उपदर्शित हैं। 'एवं भूयाणंदस्स'—इसी प्रकार उत्तर दिशा के नागराज भूतानंद के उत्पात पर्वतों के भी नाम और प्रमाण कथनीय है। जैसे धरणेन्द्र के हैं, यही तात्पर्य है। भूतानंद महाराज का उत्पात पर्वत अरुणोद समुद्र में ही है। वे उत्तर दिशा में ही है। इसी प्रकार लोकपालों के उत्पात पर्वत भी हैं। जैसे धरण महाराज के लोकपालों के उत्पातपर्वत हैं, वैसे ही भूतानंद महाराज के लोकपालों के उत्पात पर्वत भी हैं। उनके नाम चौथे स्थान के अनुसार ज्ञातव्य हैं। जहा धरणस्स अर्थात् जैसे नागकुमारेन्द्र धरण के हैं। 'एवं' अर्थात् सुपर्णकुमार और विद्युत्कुमार आदि के जो इन्द्र हैं, उनके उत्पात पर्वतों का प्रमाण कथनीय है। कहां तक कथनीय है, इसे स्पष्ट करते हुए कहते है यावत् स्तनितकुमार तक। पुन: प्रश्‍न है कि केवल इन्द्रों के ही उत्पात पर्वतों का अथवा लोकपालों का भी? इसे स्पष्ट करते हुए कहा है—उनके लोकपालों के भी उत्पात पर्वत आदि ज्ञातव्य हैं। सव्वेसिं अर्थात् सभी इन्द्रों और उनके लोकपालों के सदृश नाम उत्पात पर्वतों का वर्णन कथनीय है। जैसे—धरण के धरणप्रभ एवं उनके प्रथम लोकपाल कालवाल के कालपालप्रभ। सर्वत्र इसी प्रकार है। वे पर्वत और स्थान इस प्रकार होते हैं—

असुराणं नागाणं उदहिकुमाराण होंति आवासा।

अरुणोदए समुद्दे तत्थेव य तेसि उप्पाया।।

दीवदिसाअग्गीणं थणियकुमाराण होंति आवासा।

अरुणवरे दीवम्मि उ तत्थेव य तेसि उप्पाया।।

(द्वीप. 220,221)

असुरकुमार, नागकुमार और उदधिकुमार के आवास एवं उत्पात पर्वत अरुणोद समुद्र में ही होते हैं। अग्‍निकुमार, द्वीपकुमार, दिग्कुमार और स्तनितकुमार के आवास एवं उत्पात पर्वत अरुणवर द्वीप में होते हैं।

सक्कस्सेत्यादि, कुण्डलवरे द्वीपे कुण्डलपर्वत-स्याभ्यन्तरे दक्षिणत: षोडश राजधान्य: सन्ति, तासां चतसृणां चतसृणां मध्ये सोमप्रभ-यमप्रभ-वरुणप्रभ-वैश्रमणप्रभाख्या उत्पातपर्वता: सोमादीनां शक्रलोक-पालानां भवन्ति, उत्तरपार्श्‍वे तु एवमेवेशान-लोकपालानामिति, यथा शक्रस्य तथाऽच्युतान्ताना-मिन्द्राणां लोकपालानां चोत्पातपर्वता वाच्या:, यत: सर्वेषामेकं प्रमाणम्, नवरं स्थानविशेषो विशेषसूत्रादवगन्तव्य:।

सक्कस्स इत्यादि—कुंडलवर द्वीप में कुंडल पर्वत के अंदर दक्षिणत: सोलह राजधानियां है। उन चार-चार राजधानियों में शकेन्द्र के महाराज सोम आदि लोकपालों के सोमप्रभ, यमप्रभ, वरुणप्रभ और वैश्रमणप्रभ नामक उत्पात पर्वत हैं। इसी प्रकार उत्तर दिशा में ईशानेन्द्र के लोकपालों के पर्वत आदि हैं। जैसे शक्र के उत्पातपर्वत आदि हैं, वैसे सभी लोकपालों तथा अच्युत पर्यंत इन्द्रों के उत्पात पर्वत का वर्णन वाच्य है। क्योंकि उन सबका क्षेत्र-प्रमाण एक जैसा है। स्थान विशेष का वर्णन विशेष सूत्रों से ज्ञातव्य है।

सू. 62-64. बायरवणस्सइकाइयाणं...पण्णत्ता।

(टी.) योजनसहस्राधिकारादेव योजनसाहस्रिकाव-गाहनासूत्रत्रयम्—बादरेत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं बादर त्ति बादराणामेव न सूक्ष्माणां तेषामङ्गुलासङ्ख्येय-भागमात्रावगाहनत्वात्, एवं जघन्यतोऽपि मा भूदत: उक्कोसेणं त्यभिहितम्, दश योजनशतानि उत्सेधयोजनेन, न तु प्रमाणयोजनेन, उस्सेहपमाणउ मिणे देहं (बृहत्सं. 349) ति वचनात्,

एह हजार योजन के अधिकार से ही हजार योजन अवगाहना के तीन सूत्र हैं। बादर इत्यादि सूत्र स्पष्ट है। यहां बादर अर्थात् बादर जीवों की ही अवगाहना का वर्णन है, सूक्ष्म जीवों की नहीं। क्योंकि सूक्ष्म जीव की अवगाहना तो अंगुल का असंख्यात भाग ही होती है। इसी प्रकार यह अवगाहन जघन्यत: नहीं है, उत्कृष्टत: ही है। हजार योजन का प्रमाण उत्सेध योजन से है, प्रमाण योजन से नहीं। जैसे कहा है—देवता आदि के शरीर का प्रमाण (मापन) उत्सेध अंगुल से होता है।

शरीरस्यावगाहना येषु प्रदेशेषु शरीरमवगाढं सा शरीरावगाहना, सा च तथाविधनद्यादिपद्मनालविषया द्रष्टव्येति। जलचरेत्यादि, इह जलचरा मत्स्या: गर्भजा: इतरे च दृश्या: मच्छजुयले सहस्सं (बृहत्सं 307) ति वचनात्, एते च किल स्वयम्भूरमण एव भवन्तीति। उरेत्यादि, उर:परिसर्प्पा इह गर्भजा महोरगा दृश्या:, उरगेसु य गब्भजाईसु (बृ.सं. 307) त्ति वचनात् एते किल बाह्यद्वीपेसु जलनिश्रिता भवन्ति, एवं चेव त्ति दस जोयणसयाइं सरीरोगाहणा पण्णत्त त्ति सूत्रं वाच्यमित्यर्थ:।

शरीरावगाहना—जिन प्रदेशों में शरीर अवगाढ है वह शरीरावगाहना है। वह तथाविध नदियों आदि में पद्मनाल विषयक द्रष्टव्य है। जलचर इत्यादि—यहां जलचर गर्भज एवं समुर्च्छिम मत्स्य द्रष्टव्य हैं। जैसे कहा है—युगल मत्स्यों की (उत्कृष्ट) अवगाहना सहस्र योजन है। ये मत्स्य स्वयंभूरमण समुद्र में ही होते हैं। उर इत्यादि, यहां उर परिसर्प गर्भज महोरग दृश्य है। जैसे—उरग जो गर्भजात है। ये उरपरिसर्प ढाई द्वीप से बाहर जलनिश्रित होते हैं। एवं चेव अर्थात् हजार योजन शरीरावगाहना प्रज्ञप्त है यह सूत्र कथनीय है।

सू. 65. संभवाओ....समुप्पण्णे।

(टी.) एवंविधाश्‍चार्था जिनैर्दर्शिता इति प्रकृताध्ययनावतारि जिनान्तरसूत्रं संभवेत्यादि सुगमम्।

इस प्रकार के अर्थ (पाठ) जिनेश्‍वर भगवान द्वारा उपदर्शित हैं। अत: प्रकृत अध्ययन में जिनान्तर सूत्र 'संभव' इत्यादि है, जो सुगम है।

सू. 66. दसविहे....सासताणंतए।

(टी.) अभिहितप्रमाणाश्‍चावगाहनादयोऽन्येऽपि पदार्था दृष्ट इत्यनन्तकं भेदत आह—दसविहेत्यादि, नामानन्तकम् अनन्तकमित्येषा नामभूता वर्णानुपूर्वी यस्य वा सचेतनादेर्वस्तुनोऽनन्तकमिति नाम तन्नामानन्तकम्, स्थापनानन्तकं यदक्षादावनन्तकमिति स्थाप्यते, द्रव्यानन्तकं जीवद्रव्याणां पुद्गलद्रव्याणां वा यदनन्तत्वम्, गणनानन्तकं यदेको द्वौ त्रय इत्येवं सङ्ख्याता असङ्ख्याता अनन्ता इति सङ्ख्यामात्रतया सङ्ख्यातव्यानपेक्षं सङ्ख्यानमात्रं व्यपदिश्यत इति, प्रदेशानन्तकम् आकाशप्रदेशानां यदानन्त्यमिति, एकतोऽनन्तकमतीताद्धा अनागताद्धा वा, द्विधाऽनन्तकं सर्वाद्धा, देशविस्तारानन्तकम् एक आकाशप्रतर:, सर्वविस्तारानन्तकं सर्वाकाशास्तिकाय इति, शाश्‍वतानन्तकमक्षयं जीवादिद्रव्यमिति।

पूर्व अभिहित प्रमाण और अवगाहना आदि से अन्य भी अनंत पदार्थ जिन भगवान द्वारा दृष्ट है। अत: अनंतक के प्रकार कहे हैं1—दसविहे इत्यादि।

1. नामानंतक—अनंतक ऐसी नाम रूप वर्णानुपूर्वी अथवा किसी सचेतन आदि वस्तु का अनंतक नाम नाम अनंतक है।

2. स्थापनानंतक—अक्ष आदि में अनंतक की स्थापना।

3. द्रव्यानंतक—जीव अथवा पुद्गल द्रव्यों की अनंतता द्रव्य अनंतक है।

4. गणनानंतक—संख्या की दृष्टि से एक, दो, तीन इसी प्रकार संख्यात, असंख्यात, अनंत है। यहां संख्या मात्र से होने से संख्यात की गणना होती है।1

5. प्रदेश अनंतक—आकाश प्रदेशों की जो अनंतता है।2

6. एकत: अनंतक—एक ओर से अनंत, अतीतकाल अथवा अनागत काल।3

7. द्विधाअनंतक—उभयत: अनंतक, सर्वकाल।

8. देश विस्तार अनंतक—एक आकाशप्रतर।

9. सर्व विस्तार अनंतक—संपूर्ण आकाशास्तिकाय।

10. शाश्‍वतानंतक—अक्षय जीव आदि द्रव्य।4

सू. 67,68. उप्पायपुव्वस्स....पण्णत्ता।

(टी.) एवंविधार्थाभिधायकं पूर्वगतश्रुतमिति पूर्वश्रुतविशेषमिहावतारयन् सूत्रद्वयमाह—उप्पायेत्यादि, उत्पादपूर्वं प्रथमं तस्य दश वस्तूनि अध्यायविशेषा:, अस्तिनास्तिप्रवादपूर्वं चतुर्थं तस्य मूलवस्तूनामुपरि चूलारूपाणि वस्तूनि चूलावस्तूनि।

इस प्रकार के तत्त्वों का प्रतिपादक पूर्वगतश्रुत है। यहां पूर्वश्रुत विशेष का अवतरण करते हुए दो सूत्र कहे हैं—उप्पाय इत्यादि। उत्पादपूर्व प्रथम पूर्व है। उसके दस वस्तु-अध्ययन विशेष हैं। अस्तिनास्तिप्रवादपूर्व चतुर्थपूर्व है। उसके मूल वस्तु अध्याय की शिखा रूप वस्तु चूला-वस्तु हैं।

सू. 69-72. दसविहा....दढधम्मे।

(टी.) पूर्वगतादिश्रुतनिषिद्धवस्तूनां साधोर्यद्विधा प्रतिषेवा भवति तद्विधां तां दर्शयन्नाह—दसविहेत्यादि, प्रतिषेवणा प्राणातिपाताद्यासेवनम्। दप्प सिलोगो, दर्प्पो वल्गनादि:, दप्पो पुण होइ वग्गणाईओ ( ) इति वचनात्, तस्मादागमप्रतिषिद्धप्राणातिपाताद्यासेवा या सा दर्प्पप्रतिषेवणेति, एवमुत्तरपदान्यपि नेयानि, नवरं प्रमाद: परिहास-विकथादि:, कंदप्पाइ पमाओ ( ) इति वचनाद्, विधेयेष्वप्रयत्‍नो वा, अनाभोगो विस्मृति:, एषां समाहारद्वन्द्वस्तत्र, तथा आतुरे ग्लाने सति तत्प्रतिजागरणार्थमिति भाव: अथवा आत्मन एवातुरत्वे सति, लुप्तभावप्रत्ययत्वात्, अयमर्थ:—क्षुत्-पिपासा-व्याधिभिरभिभूत: सन् यां करोति, उक्तं च—पढमबीयद्दुओ वाहिओ व जं सेव आउरा एसा ( ) इति, तथा आपत्सु द्रव्यादिभेदेन चतुर्विधासु, तत्र द्रव्यत: प्रासुकद्रव्यं दुर्लभं क्षेत्रतोऽध्वप्रतिपन्नता कालतो दुर्भिक्षं भावतो ग्लानत्वमिति, उक्तं च—दव्वाइअलंभे पुण चउव्विहा आवया होइ ( ) इति, तथा शङ्किते एषणीयेऽप्यनेषणीयतया, जं संके तं समावज्जे ( ) इति वचनात्, सहसाकारे अकस्मात् करणे सति, सहसाकारलक्षणं चेदम्—

पूर्वगत आदि श्रुत निषिद्ध वस्तुओं की जिस प्रकार की प्रतिषेवणा होती है, उसे निरुपित करते हुए कहा है—दसविहे इत्यादि। प्राणातिपात आदि का आसेवन प्रतिषेवणा है। दर्प श्‍लोक—दर्प—वल्गन आदि। जैसे कहा है—वल्गन (कूदना) दर्प है। इसलिए आगम प्रतिषिद्ध प्राणातिपात (हिंसा) आदि का जो आसेवन है वह दर्प प्रतिषेवणा है। इसी प्रकार उत्तरवर्ती पद भी ज्ञातव्य है। परिहास, विकथा आदि प्रमाद हैं। जैसे कहा है—कंदर्प आदि प्रमाद हैं। अथवा प्रमाद का अपर अर्थ है—विधेय में अप्रयत्‍न। विस्मृति अनाभोग है। दर्प, प्रमाद और अनाभोग के समाहार में द्वन्द्व समास है। आतुर अर्थात् ग्लान। आतुर होने पर उसके प्रति जागरण के लिए प्राणातिपात आदि का आसेवन। अथवा स्वयं (आत्मा के) आतुर होने पर। यहां भावप्रत्ययलुप्त है। इसका यह अर्थ है—क्षुधा, पिपासा और व्याधि से अभिभूत होने पर जो प्रतिषेवणा की जाती है। कहा भी है—आतुर के तीन प्रकार हैं—क्षुधातुर, पिपासातुर और रोगतुर द्रव्य आदि के भेद से चार प्रकार की आपदा होने पर प्रतिषेवणा कही है।

द्रव्यत: आपत्—प्रासुक द्रव्य की दुर्लभता।

क्षेत्रत: आपत्—विहार आदि।

कालत: आपत्—दुर्भिक्ष।

भावत: आपत्—रुग्णावस्था।

कहा भी है—द्रव्य आदि की अप्राप्ति में आपदा चार प्रकार की होती है। शंकित प्रतिषेवणा—एषणीय में भी अनेषणीयता का संशय होना। जैसे कहा है—जिस में शंका हो उसे ग्रहण करे। सहसाकार प्रतिषेवणा—अचानक होनेवाला। सहसाकार का लक्षण इस प्रकार है—

पुव्वं अपासिऊणं पाए छूढम्मि जं पुणो पासे।

न चएइ नियत्तेउं पायं सहसाकरणमेयं।।

(निभा. 97)

पैर उठाने से पूर्व स्थंडिल में प्राणी दिखाई नहीं दिया। पैर उठाने पर वहां प्राणी दिखाई दिया। उस उत्क्षिप्त पैर को रखने से रोका नहीं जा सकता। पश्‍चात् दृष्ट प्राणी को जानते हुए भी परवशता से कारण प्राणातिपात की प्रवृत्ति हुई, वह सहसाकरण है।

भयं च भीति: नृप-चौरादिभ्य: प्रद्वेषश्‍च मात्सर्यं भयप्रद्वेषं तस्माच्च प्रतिषेवा भवति, यथा राजाद्यभि-योगान्मार्गादि दर्शयति सिंहादिभयाद्वा वृक्षमारोहति, उक्तं च—भयमभिउग्गेण सीहमाई व ( ) त्ति, इह प्रद्वेषग्रहणेन कषाया विवक्षिता:, आह च—कोहाईओ पओसो ( ) त्ति, तथा विमर्श: शिक्षकादिपरीक्षा, आह च—वीमंसा सेहमाईणं ( ) ति, ततोऽपि प्रतिषेवा पृथिव्यादिसङ्घाट्टादिरूपा भवतीति।

भय—नृप, चौर आदि से भीति भय है। प्रद्वेष—मत्सरता। भय और प्रद्वेष से प्रतिषेवणा होती है। जैसे—राजा आदि के अभियोग से मार्ग आदि दिखाता है। अथवा सिंह आदि के भय से वृक्ष पर चढ़ता है। कहा भी है—सिंह आदि के भय व अभियोग से। यहां प्रद्वेष शब्द से कषाय विवक्षित है। कहा भी है—क्रोध आदि प्रद्वेष है। शिष्यों की परीक्षा विमर्श है। कहा भी है—शैक्ष आदि का विमर्श है। वह परीक्षा भी प्रतिषेवणा है क्योंकि वह पृथ्वी आदि से संघट्टा आदि रूपा होती है।

प्रतिषेवायां चालोचना विधेया, तत्र च ये दोषास्ते परिहार्या इति दर्शनायाह—दसेत्यादि, आकंप गाहा, आकम्प्य आवर्ज्येत्यर्थ:, यदुक्तम्—

प्रतिषेवणा होने पर आलोचना करनी चाहिए। उसमें जो दोष होते हैं, वे परिहार्य हैं—इसे प्रकट करते हुए कहा है—दस इत्यादि। आकंप्य अर्थात् आवर्ज्य। जैसे कहा है—

वेयावच्चाईहिं पुव्वं आगंपइत्तु आयरिए।

आलोएइ कहं मे थोवं वियरिज्ज पच्छित्तं?।।

( )

पहले वैयावृत्य के द्वारा आचार्य की आराधना कर सोचता है कि कैसे आचार्य मुझे थोड़ा प्रायश्‍चित्त दें।

अणुमाणइत्ता अनुमानं कृत्वा, किमयं मृदुदण्ड उतोग्रदण्ड इति ज्ञात्वेत्यर्थ:, अयमभिप्रायोऽस्य—यद्ययं मृदुदण्डस्ततो दास्याम्यालोचनामन्यथा नेति, उक्तं च—

अणुमाइत्ता—अनुमान करके। क्या यह मृदु दंड है अथवा उग्र दंड है यह जानकर। इसका अभिप्राय यह है—यदि यह मृदु दंड होगा तो मैं आलोचना करूंगा, अन्यथा नहीं करूंगा। कहा भी है—

किं एस उग्गदंडो मिउदंडो व त्ति एवमणुमाणे।

अन्ने पलिंति थोवं पच्छित्तं मज्झ देज्जासि।।

( )

इस प्रतिषेवणा का प्रायश्‍चित्त उग्र होगा अथवा उसका मृदु दंड होगा, ऐसा अनुमान करता है। मैं दुर्बल हूं, मुझे थोड़ा प्रायश्‍चित्त देना ऐसा अनुनय करता है।

जं दिट्ठं ति यदेव दृष्टमाचार्यादिना दोषजातं तदेवालोचयति नान्यत्, दोषश्‍चायम्, आचार्यरञ्जन-मात्रपरत्वेनासंविग्‍नत्वादस्येति, उक्तं च—

जं दिट्ठं—आचार्य आदि के द्वारा जो दोष देखा गया है, उसी की आलोचना करता है। दूसरों की नहीं करता है। इसमें यह दोष है—असंविग्‍न होने से आचार्य को खुश करने के लिए (आलोचना करता है)। कहा भी है—

दिट्ठा व जे परेणं दोसा वियडेइ ते च्चिय न अन्ने।

सोहिभया जाणंतु व एसो एयावदोसो उ।।

( )

जो दोष दूसरों ने देख लिए हैं, उन्हीं की आलोचना करता है, जिससे उन्हें यह प्रतीत हो शोधि के भय से आलोचना करता है।

बायरं व त्ति बादरमेवातिचारजातमालोचयति न सूक्ष्ममिति, सुहुमं व त्ति सूक्ष्ममेव वाऽतिचारमालोचयति, य: किल सूक्ष्ममालोचयति स कथं बादरं सन्तं नालोचयत्येवंरूपभावसम्पादनायाऽऽचार्यस्येति, आह च—

बादर—केवल बड़े दोषों की आलोचना करना, सूक्ष्म की नहीं।सूक्ष्म—अथवा केवल सूक्ष्म दोषों की आलोचना करना। इससे आचार्य यह सोचे कि जो सूक्ष्म दोषों की भी आलोचना करता है, वह बादर—बड़े दोषों की आलोचना कैसे नहीं करेगा? कहा भी है—

बायर-वड्डवराहे जो आलोएइ सुहुम नालोए।

अहवा सुहुमा लोए वर मन्नंतो उ एवं तु।।

जो सुहुमे आलोए सो किह नालोय बायरे दोसे?।।

( )

बादर—बड़े अपराध होने पर जो आलोचना करता है किन्तु सूक्ष्म की आलोचना नहीं करता। अथवा केवल सूक्ष्म दोषों की आलोचना यह सोचकर करता है कि आचार्य मेरे बारे में यह जानेंगे कि जो इतने छोटे दोषों की भी आलोचना करता है, वह बादर दोषों की आलोचना क्यों नहीं करेगा। अर्थात् वह बादर दोषों की भी आलोचना करेगा।

छण्णं त्ति प्रच्छन्नमालोचयति यथाऽऽत्मनैव शृणोति नाचार्य:, भणितं च—

छन्न—प्रच्छन्न रूप से (धीमे स्वर में) आलोचना करना जिससे वह स्वयं ही सुन सके, आचार्य न सुन सके। कहा भी है—

छण्णं तह आलोए जह नवरं अप्पणा सुणइ।

( )

इतने धीमे स्वर में आलोचना करे कि स्वयं के अतिरिक्त कोई न सुन सके।

सद्दाउलयं ति शब्देनाकुलं शब्दाकुलं बृहच्छब्दम्, तथा महता शब्देनालोचयति यथाऽन्येऽप्यगीतार्थास्ते शृण्वन्तीति, अभाणि च—

शब्दाकुल—शब्द से आकुल शब्दाकुल—उच्च स्वर है। इस प्रकार उच्च स्वर से आलोचना करता है जिससे अन्य अगीतार्थ साधु भी सुनते हैं। कहा भी है—

सद्दाउल वड्डेणं सद्देणालोय जह अगीया वि बोहेइ।।

( )

शब्दाकुल बृहत् शब्द से आलोचना करता है जिससे अगीतार्थ भी जान सके।

बहुजणं ति बहवो जना आलोचनाचार्या: यस्मिन्नालोचने तद् बहुजनम्, अयमभिप्राय:—

बहुजन—जिस आलोचना में बहुजन आलोचनाचार्य होते हैं, वह बहुजन है। इसका यह आशय है—

एक्कस्सालोएत्ता जो आलोए पुणो वि अन्नस्स।

ते चेव य अवराहे तं होइ बहुजणं नाम।।

( )

एक ही अपराध में एक के पास आलोचना कर फिर उसी दोष की दूसरे के पास आलोचना की जाए वह बहुजन आलोचना दोष है।

अव्वत्तं ति अव्यक्तस्य अगीतार्थस्य गुरो: सकाशे यदालोचनं तत् तत्सम्बन्धादव्यक्तमुच्यते, उक्तं च—

अव्यक्त—अगीतार्थ गुरु के समक्ष जो आलोचना की जाती है, वह सम्बन्ध से अव्यक्त आलोचना है। कहा भी है

जो य अगीयत्थस्सा आलोए तं तु होइ अव्वत्तं।

( )

जो अगीतार्थ से आलोचना की जाए वह अव्यक्त है।

तस्सेवि त्ति ये दोषा आलोचयितव्यास्तत्सेवी यो गुरुस्तस्य पुरतो यदालोचनं स तत्सेविलक्षण आलोचनादोष:, तत्र चायमभिप्राय: आलोचयितु:—

तत्सेवी—जिन दोषों की आलोचना करनी है, उन दोषों का आसेवन करनेवाले गुरु के पास जो आलोचना की जाती है, वह तत्सेवी आलोचना लक्षण दोष है। इसमें आलोचना करनेवाले का यह आशय होता है—

जह एसो मत्तुल्लो न दाही गुरुगमेव पच्छित्तं।

इय जो किलिट्ठचित्तो दिन्ना आलोयणा तेणं।।

( )

जो मेरे तुल्य दोष का सेवन करनेवाला है उससे आलोचना करना, जिससे वह गुरु प्रायश्‍चित्त न दे।

एतद्दोषपरिहारिणाऽपि गुणवतैवालोचना देयेति तद्गुणानाह—दसहिं ठाणेहीत्यादि, एवं ति अनेन क्रमेण यथाऽष्टस्थानके तथा इदं सूत्रं पठनीयमित्यर्थ:, कियद्दूरम्? यावत् खंते दंते त्ति पदे, तथाहि—विणयसंपन्ने नाणसंपन्ने दंसणसंपन्ने चरणसंपन्ने त्ति, अमायी अपच्छाणुतावीति पदद्वयमिहाधिकं प्रकटं च, नवरं ग्रन्थान्तरोक्तं तत्स्वरूपमिदम्—नो पलिउंचे अमायी अपच्छयावी न परितप्पे ( )

इन दोषों का परिहार करनेवाले गुणवान को ही आलोचना देय है। अत: आलोचनार्ह के गुणों को कहते हैं—दसहिं ठाणेहिं। एवं अर्थात् इस क्रम से जैसे आठवें स्थान में हैं वैसे यह सूत्र पठनीय है। इस सूत्र को क्षांत दांत तक पढ़ना चाहिए। जैसे—विनय संपन्न, ज्ञान संपन्न, दर्शन संपन्न और चारित्र संपन्न। यहां अमायावी और अपश्‍चातापी—ये दो पद अधिक दिए है। उनका ग्रंथांतर में उक्त स्वरूप इस प्रकार है—अमायावी प्रतिकुंचन नहीं करता है और अपश्‍चातापी परिताप नहीं करता।

एवंभूतगुणवताऽपि दीयमानाऽऽलोचना गुणवतैव प्रत्येष्टव्येति तद्गुणानाह—दसहीत्यादि, आयारवं ति ज्ञानाद्याचारवान् 1, अवहारवं ति अवधारणावान् 2, जावकरणात् ववहारवं आगमादिपञ्चप्रकारव्यवहारवान् 3, उव्वीलए अपव्रीडक: लज्जापनोदको यथा पर: सुखमालोचयतीति, 4, पकुव्वी आलोचिते शुद्धिकरणसमर्थ: 5, निज्जवए यस्तथा प्रायश्‍चित्तं दत्ते यथा परो निर्वोढुमलं भवतीति 6, अपरिस्सावी आलोचकदोषानुपश्रुत्य यो नोद्गिरति 7, अवायदंसी सातिचारस्य पारलौकिकापायादर्शीति पूर्वोक्तमेव 8, पियधम्मे 9, दढधम्मे 10 त्ति अधिकमिह, प्रियधर्म्मा धर्म्मप्रिय:, दृढधर्म्मा य आपद्यपि धर्म्मान्न चलतीति।

ऐसे गुणवानों को दी जानेवाली आलोचना भी गुणवानों के द्वारा ही देय है, अत: उनके गुणों को कहते हैं—दसहिं इत्यादि। 1 आचारवान—ज्ञान आदि आचार से युक्त। 2. आधारवान—अवधारणायुक्त (आलोच्यमान अतिचारों को जाननेवाला)। 3. व्यवहारवान—आगम आदि पांच व्यवहारों का ज्ञाता। 4 अपव्रीडक—लज्जा अथवा संकोच मिटानेवाला जिससे दूसरा सुखपूर्वक आलोचना करे। 5 प्रकारी—आलोचना करने पर शुद्धिकरण में समर्थ। 6. निर्यापक—ऐसा प्रायश्‍चित दे जिसे सामनेवाला (आलोचक) वहन कर सके। 7. अपरिश्रावी—आलोचक के दोषों को सुनकर जो प्रकट नहीं करता है। 8. अपायदर्शी—सातिचार के (जो आलोचना नहीं करता है) पारलौकिक अपाय दिखानेवाला। यह पूर्वोक्त ही है।1 9. प्रियधर्मा—जिसे धर्म प्रिय हो। 10. दृढ़धर्मा—जो आपत् काल में भी धर्म से चलित न हो।

सू. 73. दसविधे....पारंचियारिहे।

(टी.) आलोचितदोषाय प्रायश्‍चित्तं देयमतस्तत्-प्ररूपणसूत्रं दसविहेत्यादि, आलोचना गुरुनिवेदनम्, तयैव यच्छुद्ध्यत्यतिचारजातं तत्तदर्हत्वादालोचनार्हम्, तच्छुद्ध्यर्थं यत् प्रायश्‍चित्तं तदप्यालोचनार्हम्, तच्चालोचनैवेत्येवं सर्वत्र, यावत्करणात् पडिक्कमणारिहे प्रतिक्रमणं मिथ्यादृष्कृतं तदर्हम्, तदुभयारिहे आलोचना-प्रतिक्रमणार्हमित्यर्थ:, विवेगारिहे परित्यागशोध्यम्, विउसग्गारिहे कायोत्सर्गार्हम्, तवारिहे निर्विकृतिकादि-तप:शोध्यम्, छेदारिहे पर्यायच्छेदयोग्यम्, मूलारिहे व्रतोपस्थापनार्हम्, अणवट्ठप्पारिहे यस्मिन्नासेविते कञ्चन कालं व्रतेष्वनवस्थाप्यं कृत्वा पश्‍चाच्चीर्णतपा-स्यतद्दोषोपरतो व्रतेषु स्थाप्यते तदनवस्थाप्यार्हम्, पारंचियारिहे एतदधिकमिह, तत्र यस्मिन् प्रतिषेविते लिङ्ग-क्षेत्र-काल-तपोभि: पाराञ्चिको बहिर्भूत: क्रियते तत् पाराञ्चिकम्, तदर्हमिति।

आलोचित दोषों के लिए प्रायश्‍चित्त देय है, अत: प्रायश्‍चित्त प्ररूपण सूत्र दसविधे इत्यादि है। 1. आलोचना योग्य—गुरु को निवेदन आलोचना है। जिस अतिचार की शुद्धि गुरु के समक्ष निवेदन से हो, उस योग्य को आलोचनायोग्य कहते है। उसकी शुद्धि के लिए जो प्रायश्‍चित्त है वह भी आलोचनायोग्य है, वह आलोचना ही है। इसी प्रकार सर्वत्र है। यावत् प्रतिक्रमण योग्य आदि है। 2. प्रतिक्रमणयोग्य—मेरा दुष्कृत मिथ्या हो—यह प्रतिक्रमण है। इसके योग्य प्रायश्‍चित प्रतिक्रमण-योग्य है। 3. तदुभय-योग्य—आलोचना और प्रतिक्रमण—उभय योग्य। 4. विवेक-योग्य—परित्याग से जिसकी शोधि हो। 5. व्युत्सर्ग-योग्य—कायोत्सर्ग योग्य। 6 तप-योग्य—निर्विगय आदि तप योग्य। 7. छेद-योग्य—दीक्षा-पर्याय के छेदन योग्य। 8. मूल-योग्य—पुनर्दीक्षा योग्य। 9. अनवस्थाप्य-योग्य—जिस दोष का सेवन होने पर कुछ समय व्रतों से अनवस्थापित करके तपस्या करने से दोषोपरत (होने पर) व्रतों में स्थापित करते हैं, वह अनवस्थाप्य-योग्य है। 10. पारांचिक-योग्य—इसमें यह अधिक है—इस दोष का सेवन होने पर लिंग, क्षेत्र, काल और तपस्या से पारांचिक—बहिर्भूत करते हैं, वह पारांचिक है। जिस दोष का सेवन होने पर पारांचिक योग्य प्रायश्‍चित हो, वह।

सू. 74. दसविधे....अमुत्तसण्णा।

(टी.) पाराञ्चिको मिथ्यात्वमप्यनुभवेदतो मिथ्यात्व-निरूपणाय सूत्रम्, तत्र अधर्म्मे श्रुतलक्षणविहीनत्वादनागमे अपौरुषेयादौ धर्म्मसंज्ञा आगमबुद्धिर्मिथ्यात्वम्, विपर्यस्तत्वादिति 1, धर्म्मे कष-च्छेदादिशुद्धे सम्यक्श्रुते आप्तवचनलक्षणेऽधर्म्मसंज्ञा, सर्व एव पुरुषा रागादिमन्तोऽसर्वज्ञाश्‍च पुरुषत्वादह-मिवेत्यादिप्रमाणातो-ऽनाप्तास्तदभावान्न तदुपदिष्टं शास्त्रं धर्म्म इत्यादि-कुविकल्पवशादनागमबुद्धिरिति 2, तथा उन्मार्गो निर्वृतिपुरीं प्रति अपन्था: वस्तुतत्त्वापेक्षया विपरीत-श्रद्धान-ज्ञाना-ऽनुष्ठानरूपस्तत्र मार्गसंज्ञा कुवासनातो मार्गबुद्धि: 3, तथा मार्गेऽमार्गसंज्ञेति प्रतीतम् 4, तथा अजीवेषु आकाशपरमाण्वादिषु जीवसंज्ञा पुरुष एवेदमित्याद्यभ्युपगमादिति, तथा—

पारांचित मिथ्यात्व का भी अनुभव करता है, अत: मिथ्यात्व के निरूपण के लिए सूत्र है। अधर्म में—श्रुतलक्षण विहीन अपौरुषेय आदि अनागम में धर्मसंज्ञा-आगमबुद्धि विपर्यय होने से मिथ्यात्व है। धर्म में—कसौटियों पर शुद्ध आप्तवचन, लक्षण सम्यक् श्रुत में अधर्म संज्ञा। जैसे—सभी पुरुष राग आदि युक्त हैं और असर्वज्ञ हैं क्योंकि वे पुरुष हैं, जैसे—मैं, इत्यादि प्रमाण से (वे सभी पुरुष) अनाप्त हैं। उनके आप्तत्व के अभाव से, उनके द्वारा उपदिष्ट शास्त्र भी धर्म नहीं है आदि कुतर्क के कारण आगम में अनागमबुद्धि (धर्म में अधर्म संज्ञा) होती है। उन्मार्ग (अमार्ग)—मोक्ष के प्रति अमार्ग। वस्तु तत्त्व की अपेक्षा विपरीत श्रद्धा से अज्ञानानुष्ठानरूपा—उसमें कुवासनात: मार्ग बुद्धि अमार्ग में मार्ग संज्ञा है। मार्ग में अमार्ग संज्ञा प्रतीत ही है। आकाश (पुद्गल) परमाणु आदि अजीव में जीव-संज्ञा। 'यह पुरुष ही सबकुछ है' इस अभ्युपगम से, जैसे—

क्षिति-जल-पवन-हुताशन-

यजमाना-ऽऽकाश-चन्द्र-सूर्याख्या:।

इति मूर्त्तयो महेश्‍वरसम्बन्धिन्यो भवन्त्यष्टौ।।

( )

पृथ्वी, जल, वायु, अग्‍नि, यजमान, आकाश, चंद्र और सूर्य नामक ये आठ महेश्‍वर संबंधी आठ मूर्तियां—तत्त्व हैं।

तथा जीवेषु पृथिव्यादिष्वजीवसंज्ञा यथा न भवन्ति पृथिव्यादयो जीवा उच्छ्वासादीनां प्राणि-धर्म्माणामनुपलम्भाद् घटवदिति 6, तथाऽऽसाधुषु षड्जीवनिकायवधानिवृत्तेष्वौद्देशिकादिभोजिष्वब्रह्मचारिषु साधुसंज्ञा, यथा साधव एते सर्वपापप्रवृत्ता अपि ब्रह्ममुद्राधारित्वादित्यादिविकल्परूपेति 7, तथा साधुषु ब्रह्मचर्यादिगुणान्वितेषु असाधुसंज्ञा, एते हि कुमार-प्रव्रजिता:, नास्त्येषां गतिरपुत्रत्वात् स्‍नानादिविरहित-त्वाद्वा' इत्यादिविकल्पात्मिकेति 8, तथाऽमुक्तेषु सकर्म्मसु लोकव्यापारप्रवृत्तेषु मुक्तसंज्ञा, यथा—

तथा पृथ्वी आदि जीवों में अजीव संज्ञा। जैसे—उच्छ्वास आदि प्राणीधर्मों के न होने से पृथ्वी आदि जीव नहीं होते हैं, जैसे—घट। असाधु में साधु संज्ञा, असाधु—जो षड्जीवनिकाय की हिंसा से अनिवृत्त है, जो उदिष्ट भोजी हो, जो अब्रह्मचारी है उनमें साधु संज्ञा (मिथ्यात्व है) जैसे—सभी पापों में प्रवृत्त होने पर भी ब्रह्मचर्य आदि गुणवालों में असाधु संज्ञा। ये कुमारावस्था में ही प्रव्रजित हो गए हैं अत: अपुत्र होने से इनकी गति नहीं होती अथवा स्‍नान आदि विरहित होने से इनकी गति नहीं होती इत्यादि विकल्प रूप साधु में असाधु संज्ञा होती है। अमुक्त—सर्व कर्मों में, लोक व्यापार में प्रवृत्त अमुक्त में मुक्त संज्ञा। जैसे—

अणिमाद्यष्टविधं प्राप्यैश्‍वर्यं कृतिन: सदा।

मोदन्ते निर्वृतात्मानस्तीर्णा: परमदुस्तरम्।।

( )

निर्वृतात्म—कुशल पुरुष (कृतकार्य) अष्टविध अणिमा आदि ऐश्‍वर्य को प्राप्त कर परम दुस्तर भवसागर को तैरकर सदा प्रसन्न रहते हैं।

इत्यादिविकल्पात्मिकेति 9, तथा मुक्तेषु सकलकर्म्मकृतविकारविरहितेष्वनन्तज्ञान-दर्शन,सुख-वीर्ययुक्तेषु अमुक्तसंज्ञा, न सन्त्येवेदृशा मुक्ता:, अनादिकर्म्मयोगस्य निवर्त्तयितुमशक्यत्वादनादित्वादेव आकाशा-ऽऽत्मयोगस्येवेति, न सन्ति वा मुक्ता: मुक्तस्य विध्यातदीपकल्पत्वादात्मन एव वा नास्तित्वादित्यादिविकल्परूपेति 10।

इस प्रकार के विकल्पवाली अमुक्त में मुक्त संज्ञा है। मुक्त में अमुक्त संज्ञा—सकल कर्मकृत विकार रहित, अनंत ज्ञान, अनंत दर्शन, अनंत सुख और अनंत वीर्य संपन्न मुक्त जीवों में अमुक्त संज्ञा। इस प्रकार के मुक्त होते ही नहीं है क्योंकि अनादि कर्म संयोग का निवर्त्तन करना अशक्य है। वह संयोग अनादिकालीन है, जैसे—आकाश और आत्मा का संयोग। अथवा मुक्त जीव नहीं होते हैं क्योंकि मुक्त जीव बुझे हुए दीप सदृश होते हैं अथवा आत्मा ही नहीं होती है, इस प्रकार मुक्त में अमुक्त संज्ञा इत्यादि विकल्प रूप है।

सू. 75-80. चंदप्पभे....उववण्णे।

(टी.) अनन्तरं मिथ्यात्वविषयतया मुक्ता उक्ता:, इदानीं तदधिकारात्तीर्थकरत्रयस्य दशस्थानकानुपातेन मुक्तत्वमभिधीयते—चंदप्पभे णं इत्यादि सूत्रत्रयमपि कण्ठ्यम्, नवरं सिद्धे जाव त्ति यात्वकरणात्, सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतकडे सव्वदुक्खप्पहीणे ति सूत्रं द्रष्टव्यमिति।

पूर्व सूत्र में मिथ्यात्व के विषय में मुक्त जीवों का विवेचन किया गया। अभी उनके अधिकार से तीन तीर्थंकरों का मुक्तत्व दसम स्थानक के अनुपात से कहते है—'चंदप्रभ इत्यादि'। ये तीनों सूत्र स्पष्ट हैं। सिद्ध यावत् से सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अंतकृत, समस्त दु:खों से रहित तक के सूत्र द्रष्टव्य हैं।

उक्ततीर्थकराश्‍च महापुरुषा इति तत्सम्बन्धि पुरिससीहेत्यादिसूत्रत्रयं कण्ठ्यम्।

उक्त तीर्थंकर महापुरुष हैं, अत: उनसे संबद्ध पुरुषसिंह आदि तीन सूत्र स्पष्ट हैं।

सू. 81,82. दसविहा....कणियाररुक्खे।।

(टी.) नैरयिकतयेति प्रागुक्तम्, नारकासन्नाश्‍च क्षेत्रतो भवनवासिन इति तद्गतं सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, नवरम्—

नैरयिक रूप में उत्पन्न हुए, यह पूर्व सूत्र में कहा गया। क्षेत्रत: भवनवासी देव नारक के निकट है। अत: भवनवासी देवों के दो सूत्र स्पष्ट हैं। तथापि—

असुरा नाग सुवन्ना विज्जू अग्गी य दीव उदही य।

दिसि पवण थणियनामा दसहा एए भवणवासी।।

(पण्ण. 2।30 (1)

1. असुरकुमार 2. नागकुमार 3. सुपर्णकुमार 4. विद्युत्कुमार 5. अग्‍निकुमार 6. दीपकुमार 7. उदधिकुमार 8. दिक्कुमार 9. वायुकुमार 10. स्तनितकुमार—ये दस प्रकार के भवनवासी देव हैं।

अनेन क्रमेणाश्‍वत्थादयश्‍चैत्यवृक्षा ये सिद्धायतनादिद्वारेषु श्रूयन्त इति।

इनके चैत्यवृक्ष क्रमश: अश्‍वत्थ आदि हैं, जो सिद्धायतन आदि द्वारों में उल्लिखित हैं।

सू. 83. दसविधे....अणाबाहे।।

(टी.) प्राग्भवनवासिनो देवा उक्तास्तेषां च किल सुखं भवतीति सुखं सामान्यत आह—दसविहेत्यादि, आरोग गाहा, आरोग्यं नीरोगता 1, दीर्घमायु: चिरं जीवितम्, शुभमितीह विशेषणं दृश्यमिति 2, अड्ढेज्जं ति आढ्यत्वं धनपतित्वं सुखकारणत्वात् सुखम्, अथवा आढ्यै: क्रियमाणा इज्या पूजा आढ्येज्या, प्राकृत- त्वादड्ढेज्जं ति 3, काम त्ति कामौ शब्द-रूपे सुखकारणत्वात् सुखम् 4, एवं भोगे त्ति भोगा: गन्ध-रस-स्पर्शा: 5, तथा सन्तोष: अल्पेच्छता, तत् सुखमेव आनन्दरूपत्वात् सन्तोषस्य, उक्तं च—

पूर्व में भवनवासी देव कहे गए। उनके सुख होता है, अत: सामान्यत: सुख की व्याख्या करते हैं—दसविधे इत्यादि। आरोग्य गाथा—1. आरोग्य—नीरोगता। 2. दीर्घ आयुष्य—चिरजीवन। यहां यह शुभ है यह विशेषण द्रष्टव्य है।

3. आढ्यता—धन की बहुलता सुख का कारण होने से सुख है। अथवा संपन्न लोगों (आढ्यों) द्वारा की गई पूजा आढ्येज्या है। अड्ढेज्ज प्राकृत के कारण है।

4. काम—शब्द और रूप काम हैं। ये सुख के कारण होने से सुख हैं। 5. भोग—गंध, रस और स्पर्श भोग है।

6. संतोष—अल्पइच्छा आनंद रूप होने से सुख ही है। कहा भी है—

आरोगसारियं माणुसत्तणं सच्चसारिओ धम्मो।

विज्जा निच्छयसारा सुहाइं संतोससाराइं।।

( )

मनुष्यत्व का सार है आरोग्य। धर्म का सार है सत्य। विद्या का सार है निश्‍चय और सुख का सार है संतोष।

अत्थि त्ति येन येन यदा यदा प्रयोजनं तत्तत्तदा तदाऽस्ति भवति जायते इति सुखमानन्दहेतुत्वादिति 7, सुहभोग, त्ति शुभ: अनिन्दितो भोगो विषयेषु भोगक्रियेति, स सुखमेव सातोदयसम्पाद्यत्वात् तस्येति 8, निक्खम्ममेव त्ति निष्क्रमणं निष्क्रम: अविरतिजम्बालादिति गम्यते, प्रव्रज्येत्यर्थ:, इह च द्विर्भावो नपुंसकता च प्राकृतत्वात्, एवकारोऽवधारणे, अयमर्थ:—निष्क्रमणमेव भवस्थानां सुखम्, निराबाधस्वायत्तानन्दरूपत्वात्, अत एवोच्यते—दुवालसमासपरियाए समणे निग्गंथे अणुत्तराणं देवाणं तेउल्लेसं वीतीवयति (भग. 14।9।17) त्ति यथा—

अस्ति अर्थात् जब-जब जो प्रयोजन होता है, उसकी तब-तब पूर्ति होती है, यह आनंद का हेतु होने से सुख है। शुभभोग—शुभ-अनिंदित भोग की आसेवना है। वह भी साता के उदय का संपादक होने से सुख ही है। निष्क्रमण—अविरति के कीचड़ से निष्क्रम, प्रव्रज्या निष्क्रमण है। यहां द्विर्भाव और नपुंसकता प्राकृत के कारण है। एव का प्रयोग अवधारण (निश्‍चय) के अर्थ में है। इसका तात्पर्य इस प्रकार है—भवस्थ जीवों के लिए निराबाध स्वतंत्र आनंद रूप होने से निष्क्रमण ही सुख है। अत: कहा भी है—द्वादशमास की संयम पर्यायवाला मुनि अनुत्तर विमान के देवों की तेजोलेश्या को व्यतिक्रान्त कर देता है। जैसे—

नैवास्ति राजराजस्य तत् सुखं नैव देवराजस्य।

यत् सुखमिहैव साधोर्लोकव्यापाररहितस्य।।

(प्रशम. गा. 128)।

जो सुख वासुदेव एवं चक्रवर्ती को उपलब्ध नहीं है। जो सुख देवेन्द्रों को भी प्राप्त नहीं है, वह सुख कृषि आदि लोक व्यापार से मुक्त साधु को इसी लोक में प्राप्त है।

शेषसुखानि हि दु:खप्रतीकारमात्रत्वात् सुखाभि-मानमात्रजनकत्वाच्च तत्त्वतो न सुखं भवन्तीति 9, तत्तो अणाबाहे त्ति ततो निष्क्रमणसुखानन्तरम् अनाबाधं न विद्यते आबाधा जन्म-जरा-मरण-क्षुत्-पिपासादिका यत्र तदनाबाधं मोक्षसुखमित्यर्थ:, एतदेव च सर्वोत्तमम्, यत उक्तम्—

शेष सारे सुख दु:ख प्रतीकार मात्र से होने (दु:ख की ओर जाने वाले होने से) और सुख के अभिमान के जनक होने से तत्त्वत: सुख नहीं होते हैं। अत: अनाबाध अर्थात् निष्क्रमण सुख के अनंतर जन्म, जरा, मरण, क्षुधा, पिपासा आदि बाधाओं से मुक्त होने से मोक्ष सुख अनाबाध है। यही सुख सर्वोत्तम है। क्योंकि कहा भी है—

नवि अत्थि माणुसाणं तं सोक्खं नवि य सव्वदेवाणं।

जं सिद्धाणं सोक्खं अव्वाबाहं उवगयाणं।।

(आवनि. 980)

अव्याबाध सुख को प्राप्त करनेवाले सिद्धों के जो सुख होता है वह सुख न मनुष्यों को प्राप्त होता है और न सारे देवों को।

सू. 84,85. दसविधे....सारक्खणविसोही।

(टी.) निष्क्रमणसुखं चारित्रसुखमुक्तम्, तच्चानु-पहतमनाबाधसुखायेत्यतश्‍चारित्रस्यैतत्साधनस्य भक्ता-देर्ज्ञानादेश्‍चोपघातनिरूपणसूत्रम्, तत्र यदुद्गमेन आधा-कर्म्मादिना षोडशविधेनोपहननं विराधनं चारित्रस्या-कल्प्यता वा भक्तादे: स उद्गमोपघात:, एवमुत्पादनया धात्र्यादिदोषलक्षणया य: स उत्पादनोपघात:, जहा पंचट्ठाणे त्ति भणनात् तत् सूत्रमिह दृश्यम्, कियत्?, अत आह—जाव परीत्यादि, तच्चेदम्—एसणोवघाए एषणया शङ्कितादिभेदया य: स एषणोपघात:, परिकम्मोवघाए परिकर्म्म वस्त्र-पात्रादिसमारचनं तेनोपघात: स्वाध्यायस्य, श्रमादिना शरीरस्य संयमस्य वोपघात: परिकर्मोपघात:, परिहरणोवघाए परिहरणा अलाक्षणिकस्याकल्प्यस्य वोपकरणस्य सेवा तया य: परिहरणोपघात:, तथा ज्ञानोपघात: श्रुतज्ञानापेक्षया प्रमादत:, दर्शनोपघात: शङ्कादिभि:, चारित्रोपघात: समितिभङ्गादिभि:, अचियत्तोवघाए त्ति अचियत्तम् अप्रीतिकं तेनोपघातो विनयादे:, सारक्खणोवघाए त्ति संरक्षणेन शरीरादिविषये मूर्च्छया उपघात: परिग्रहविरतेरिति संरक्षणोपघात इति।

निष्क्रमण सुख—चारित्र सुख कहा गया। वह चारित्र अनुपहत, अनाबाध सुख के लिए होता है। अत: चारित्र के साधन भोजन आदि और ज्ञान आदि के उपघात के निरूपण सूत्र हैं। उद्गमोपघात—जो आधाकर्मी आदि सोलह प्रकार के दोषों से चारित्र की विराधना अथवा भक्त आदि की अकल्पनीयता होती है वह उद्गम उपघात है। उत्पादनोपघात—उत्पादन के धात्री आदि दोषों से जो उपघात होता है वह उत्पादन उपघात है। यथा—पंचम1 स्थान में कहने से परिहरण उपघात तक सूत्र दर्शनीय है। अत: कहा गया—यावत् परिहरण उपघात तक। वह इस प्रकार है—एषणा उपघात—शंकित आदि भेदों से एषणा से होनेवाला चारित्र का उपघात एषणोपघात है। परिकर्म उपघात—वस्त्र, पात्र आदि को संवारने से होनेवाला स्वाध्याय का उपघात, श्रम के कारण शरीर का अथवा संयम का उपघात परिकर्म उपघात है। परिहरण उपघात—अलाक्षणिक अथवा अकल्पनीय उपकरणों के आसेवन (उपभोग) से जो उपघात होता है, वह परिहरण उपघात है। ज्ञान उपघात—प्रमाद के कारण श्रुतज्ञान की अपेक्षा से होनेवाला ज्ञान का उपघात। दर्शन उपघात—शंका आदि से होनेवाला दर्शन का उपघात। चारित्र उपघात—समितियों के भंग से होनेवाला चारित्र का उपघात। अप्रीति उपघात—अप्रीति से होनेवाला विनय आदि का उपघात। संरक्षण उपघात—शरीर आदि में मूर्च्छा रखने से होनेवाला परिग्रह विरति का उपघात।

उपघातविपक्षभूतविशुद्धिनिरूपणाय सूत्रम्, तत्रोद्गमादिविशुद्धिर्भक्तादेर्निरवद्यता, जाव त्ति करणात् एसणेत्यादि वाच्यमित्यर्थ:, तत्र परिकर्म्मणा वसत्यादिसारवणलक्षणेन क्रियमाणेन विशुद्धिर्या संयमस्य सा परिकर्मविशुद्धि:, परिहरणया वस्त्रादे: शास्त्रीयया सेवनया विशुद्धि: परिहरणाविशुद्धि:, ज्ञानादित्रयविशुद्धय-स्तदाचारपरिपालनत:, अचियत्तस्य अप्रीतिकस्य विशोधिस्तन्निवर्त्तनादचियत्तविशोधि:, संरक्षणं संयमार्थम् उपध्यादेस्तेन विशुद्धिश्‍चारित्रस्येति संरक्षणविशुद्धि:, अथवोद्गमाद्युपाधिका दशप्रकाराऽपीयं चेतसो विशुद्धिर्विशुद्ध्यमानता भणितेति।

उपघात की प्रतिपक्षी विशुद्धि के निरूपण के लिए विशोधि सूत्र है। उद्गम की विशुद्धि—भक्त आदि की निरवद्यता उद्गम की विशोधि है। यावत् से यहां एषणा इत्यादि वाच्य है। परिकर्म विशोधि—वसति आदि के संवारने रूप परिकर्म किए जाने से संयम की जो विशुद्धि होती है वह परिकर्म विशोधि है। परिहरणा विशोधि—आगमानुमोदित विधि से वस्त्रों के सेवन और परिहरण से जो विशुद्धि होती है, वह परिहरणाविशोधि है। ज्ञान आदि तीनों की उनके आचार के परिपालन से विशुद्धि होती है। अप्रीति की विशोधि—अप्रीति के निवर्त्तन से अप्रीति की विशोधि होती है। संरक्षण विशोधि—संयम के लिए उपकरण रखने से होनेवाली विशुद्धि संरक्षण विशोधि है। अथवा उद्गम आदि उपाधिक यह दसों ही प्रकार की विशुद्धि चेतना की विशुद्धमानता के कारण कही गई है।

सू. 86,87. दसविधे....चरित्त असंकिलेसे।

(टी.) इदानीं चित्तस्यैव विशुद्धिविपक्ष-भूतमुपध्याद्युपाधिकं सङ्क्लेशमभिधातुमुपक्रमते, तत्र सूत्रम्—दसेत्यादि, सङ्क्लेश: असमाधि:, उपधीयते उपष्टभ्यते संयम: संयमशरीरं वा येन स उपधि: वस्त्रादिस्तद्विषय: सङ्क्लेश: उपधिसङ्क्लेश:, एवमन्यत्रापि, नवरम् उवस्सय त्ति उपाश्रयो वसति:, तथा कषाया एव कषायैर्वा सङ्क्लेश: कषायसङ्क्लेश:, तथा भक्त-पानाश्रित: सङ्क्लेशो भक्त-पान-सङ्क्लेश:, तथा मनसो मनसि वा सङ्क्लेश:, वाचा सङ्क्लेश:, कायमाश्रित्य सङ्क्लेश इति विग्रह:, तथा ज्ञानस्य सङ्क्लेश: अविशुद्ध्यमानता स ज्ञानसङ्क्लेश:, एवं दर्शन-चारित्रयोरपीति। एतद्विपक्षोऽसङ्क्लेशस्तमधुनाऽऽह—दसेत्यादि, कण्ठ्यम्।

संप्रति चित्त की विशुद्धि के ही विपक्षभूत उपधि आदि असमाधि रूप संक्लेश के कथन का उपक्रम करते हैं। दस इत्यादि सूत्र है। संक्लेश अर्थात् असमाधि। जिससे संयम अथवा संयम शरीर का पोषण होता है वह उपधि वस्त्र आदि है। वस्त्र आदि विषयक संक्लेश उपधि-संक्लेश है। इसी प्रकार अन्यत्र भी है। उपाश्रय—वसति। कषाय अथवा कषायों से संक्लेश कषाय संक्लेश है। भक्त और पान से होनेवाला संक्लेश भक्तपान संक्लेश है। मन का अथवा मन में संक्लेश मन संक्लेश और काय संक्लेश है। ज्ञान की अविशुद्धता ज्ञान संक्लेश है। इसी प्रकार दर्शन और चारित्र का भी संक्लेश है। उसका प्रतिपक्षी असंक्लेश है, उसे कहते है—दस इत्यादि। यह स्पष्ट है।

सू. 88. दसविधे....वीरियबले।

(टी.) असङ्क्लेशश्‍च विशिष्टे जीवस्य वीर्यबले सति भवतीति सामान्यतो बलनिरूपणायाह—दसेत्यादि, श्रोत्रेन्द्रियादीनां पञ्चानां बलं स्वार्थग्रहणसामर्थ्यम्, जाव त्ति चक्षुरिन्द्रियबलादि वाच्यमित्यर्थ:, ज्ञानबलमतीतादि-वस्तुपरिच्छेदसामर्थ्यं चारित्रसाधनतया मोक्षसामर्थ्यं वा, दर्शनबलं सर्ववेदिवचनप्रामाण्यादतीन्द्रियायुक्तिगम्य-पदार्थरोचनलक्षणम्, चारित्रबलं यद् दुष्करमपि सकलसङ्गवियोगं करोत्यात्मा यच्चानन्तमनाबाध-मैकान्तिकमात्यन्तिकमात्मायत्तमानन्दमाप्‍नोति, तपोबलं यदनेकभवावर्जितमनेकदु:खकारणं निकाचितकर्म्मग्रन्थिं क्षपयति, वीर्यमेव बलं वीर्यबलम्, यतो गमनागमनादिकासु विचित्रासु क्रियासु वर्त्तते, यच्चापनीय सकलकलुषपटलमनवरतानन्दभाजनं भवतीति।

असंक्लेश जीव के विशिष्ट बल होने पर होता है। अत: सामान्य रूप से बल की व्याख्या करने के लिए कहते हैं—दस इत्यादि। श्रोत्रेन्द्रिय आदि पांचों का अपने अर्थ को ग्रहण करने का सामर्थ्य बल है। यावत् अर्थात् चक्षुरिन्द्रिय बल आदि वाच्य है। ज्ञानबल—अतीत आदि वस्तु के ज्ञान का सामर्थ्य, चारित्र के साधन के रूप में अथवा मोक्ष सामर्थ्य। दर्शनबल—सर्वज्ञ के वचन के प्रामाण्य से अतीन्द्रिय अहेतुगम्य पदार्थ में रुचि लक्षण वाला। चारित्रबल—आत्मा जो समस्त आसक्ति विरहित दुष्कर कार्य करती है और अनंत, अनाबाध, ऐकान्तिक, आत्यंतिक, आत्मायत्त आनंद को प्राप्त करती है, वह। तपोबल—जो अनेक भवों के अर्जित अनेक दु:खों के कारण निकाचित कर्मग्रंथि का क्षपण करता है। वीर्य ही बल बीर्यबल है। जिससे गमनागमन आदि नाना प्रकार की क्रियाएं होती है। जिससे समस्त कालुष्य समूह का अपनयन हो जाने से (आत्मा) अनवरत आनंदभाक् होती है।

सू. 89-91. दसविहे....अद्धद्धामीसए।

(टी.) चारित्रबलयुक्त: सत्यमेव भाषत इति तन्निरूपणायाह—दसविहेत्यादि, सन्त: प्राणिन: पदार्था मुनयो वा तेभ्यो हितं सत्यं, दशविधं तत् प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—जणवय गाहा, जणवय त्ति सत्यशब्द: प्रत्येक-मभिसम्बन्धनीय:, ततश्‍च जनपदेषु देशेषु यद्यदर्थवाचक-तया रूढं देशान्तरेऽपि तत्तदर्थवाचकतया प्रयुज्यमानं सत्यमवितथमिति जनपदसत्यम्, यथा कोङ्कणादिषु पय: पिच्चं नीरमुदकमित्यादि, सत्यत्वं चास्यादुष्टविवक्षा-हेतुत्वान्नानाजनपदेष्विष्टार्थप्रतिपत्तिजनकत्वाद् व्यवहार-प्रवृत्ते:, एवं शेषेष्वपि भावना कार्येति।

चारित्रबल युक्त जीव सत्य भाषा का ही कथन करता है अत: सत्य के निरूपण के लिए कहते हैं—दसविहे इत्यादि। प्राणी, पदार्थ अथवा मुनि के लिए जो श्रेयस्कर है वह सत्य है। सत्य के दस प्रकार हैं। यथा—जनपद गाथा। जनपद, यहां सभी पदों के साथ सत्य शब्द संयोजनीय है। उन-उन जनपदों-प्रदेशों में जो-जो उस अर्थ के वाचक रूप से रूढ़ है, देशान्तर में भी उन-उन अर्थों में प्रयुज्यमान उस अर्थ के वाचक रूप से वह अवितथ सत्य जनपद सत्य है। जैसे—कोंकण आदि प्रदेशों में पानी को पय, पिच्च, नीर, उदक आदि कहते हैं। इनकी सत्यता अदुष्ट विवक्षा हेतु होने से नाना जनपदों में इष्ट अर्थ में उपलब्धि होने से तथा व्यवहार में प्रवृत्ति होने से है। शेष शब्दों में इसी प्रकार विचार करणीय है।

संमुइ त्ति संमत च तत् सत्यं चेति सम्मतसत्यम्, तथाहि—कुमुद-कुवलयोत्पल-तामरसानां समाने पङ्कसम्भवे गोपालादीनामपि सम्मतमरविन्दमेव पङ्कजमिति अतस्तत्र संमततया पङ्कजशब्द: सत्य: कुवलयादाव-सत्योऽसंमतत्वादिति।

सम्मत—जो सम्मत है वह सत्य सम्मत सत्य है। जैसे—कुमुद (सफेद कमल) कुवलय, उत्पल (नीलकमल) तामरस (लाल कमल) समान रूप से कीचड़—पंक में उत्पन्न होते हैं किन्तु गोपाल आदि द्वारा भी अरविंद ही पंकज के रूप में सम्मत है अत: कमल के लिए पंकज शब्द सम्मत सत्य है। कुवलय आदि असम्मत होने से असत्य है।

ठवण त्ति स्थाप्यत इति स्थापना यल्लेप्यादि-कर्म्मार्हदादिविकल्पेन स्थाप्यते तद्विषये सत्यं स्थापनासत्यम्, यथा अजिनोऽपि जिनोऽयमनाचार्यो-ऽप्याचार्योऽयमिति।

स्थापनासत्य—जिसे स्थापित करते हैं वह स्थापना है। जो लेप्य—मूर्ति आदि कर्म से अर्हत् आदि विकल्प से स्थापित किए जाते हैं वह स्थापना सत्य है। जैसे—यह जिन नहीं होने पर भी जिन है। आचार्य न होने पर भी आचार्य है।

नामे त्ति नाम अभिधानं तत् सत्यं नामसत्यम्, यथा कुलमवर्द्धयन्नपि कुलवर्द्धन उच्यते एवं धनवर्द्धन इति, रूवे त्ति रूपापेक्षया सत्यं रूपसत्यम्, यथा प्रपञ्चयति: प्रव्रजितरूपं धारयन् प्रव्रजित उच्यते न चासत्यताऽस्येति, पडुच्चसच्चे य त्ति प्रतीत्य आश्रित्य वस्त्वन्तरं सत्यं प्रतीत्यसत्यम्, यथा अनामिकाया दीर्घत्वं ह्रस्वत्वं चेति, तथाहि—तस्यानन्तपरिणामस्य द्रव्यस्य तत्तत्सहकारि-कारणसन्निधाने तत्तद्रूपमभिव्यज्यत इति सत्यता।

नाम सत्य—अभिधान—नाम है, जो नाम होने से सत्य है वह नाम सत्य है। जैसे—कुल की वृद्धि न करने पर भी कुलवर्धन नाम देना। इसी प्रकार धनवर्धन आदि है। रूप सत्य—रूप की अपेक्षा सत्य रूप सत्य है। जैसे—प्रदर्शन के लिए प्रव्रजित रूप धारण करने से उसे प्रव्रजित—संन्यासी कहा जाता है, यह रूप सत्य होने से असत्य नहीं है। प्रतीत्य सत्य—किसी अपेक्षा से वस्तु का कथन करना (दूसरी वस्तु की अपेक्षा छोटा, बड़ा आदि कहना) प्रतीत्य सत्य है, जैसे—अनामिका की अपेक्षा कनिष्ठा से ह्रस्व अथवा मध्यमा को दीर्घ कहना। जैसे—अनंत परिणामी द्रव्य का उस-उस के सहकारी कारण का सन्निधान होने पर उस-उस रूप की अभिव्यंजना की जाती है। यह प्रतीत्य सत्य है।

ववहार त्ति व्यवहारेण सत्यं व्यवहारसत्यम्, यथा दह्यते गिरि:, गलति भाजनम्, अयं च गिरिगततृणादिदाहे व्यवहार: प्रवर्त्तते, उदके च गलति सतीति, भाव त्ति भावभूयिष्ठशुक्लादिपर्यायमाश्रित्य सत्यं भावसत्यम्, यथा शुक्ला बलाकेति, सत्यपि हि पञ्चवर्णसम्भवे शुक्लवर्णोत्कटत्वात् शुक्लेति, जोगे त्ति योगत: सम्बन्धत: सत्यं योगसत्यम्, यथा दण्डयोगाद् दण्ड: छत्रयोगाच्छत्र एवोच्यत इति। दशममौपम्य-सत्यमिति उपमैवौपम्यं तेन सत्यमौपम्यसत्यं यथा समुद्रवत्तडागं देवोऽयं सिंहस्त्वमिति, सर्वत्रैकार: प्रथमैकवचनार्थो द्रष्टव्य इति।

व्यवहार सत्य—जो व्यवहार से सत्य है। जैसे—पर्वत जल रहा है। पात्र टपक रहा है। यह कथन पर्वत पर स्थित तृण आदि के जलने पर व्यवहार में लिया जाता है। उदक के रिसने पर भाजन टपक रहा है—यह व्यवहार सत्य है। भाव सत्य—शुक्ल आदि पर्याय की प्रधानता से कथन करना भाव सत्य है। जैसे—बगुली सफेद है। बगुले में पांचों ही वर्ण होने पर भी शुक्ल वर्ण की उत्कटता के कारण उसे सफेद कहते हैं। योग सत्य—सम्बन्धत: सत्य योग सत्य है। जैसे—दंड के योग से दंडी, छत्र के योग से छत्री कहा जाता है। औपम्य सत्य—उपमा ही औपम्य है। उपमा से सत्य औपम्य सत्य है। जैसे—यह तालाब समुद्र के समान है। यह देव समान है। तुम सिंह समान हो। यहां ऐकार प्रथम एकवचन के अर्थ में द्रष्टव्य है।

सत्यविपक्षं मृषाह—दसेत्यादि, मोसे त्ति प्राकृतत्वात् मृषाऽनृतमित्यर्थ:, कोहे गाहा, कोहे त्ति क्रोधे निश्रितमिति सम्बन्धात् क्रोधाश्रितं कोपाश्रितं मृषेत्यर्थ:, तच्च यथा क्रोधाभिभूत: अदासमपि दासमभिधत्त इति, माने निश्रितं यथा मानाध्मात: कश्‍चित् केनचिदल्प-धनोऽपि पृष्ट: सन्नाह महाधनोऽहमिति, माय त्ति मायायां निश्रितं यथा मायाकारप्रभृतय आहु:—नष्टो गोलक: इति, लोभे त्ति लोभे निश्रितं वणिक्प्रभृतीनामन्यथाक्रीतमेवेत्थं क्रीतमित्यादि, पिज्ज त्ति प्रेमणि निश्रितम् अतिरक्तानां दासोऽहं तवेत्यादि, तहेव दोसे य त्ति द्वेषे निश्रितम्, मत्सरिणां गुणवत्यपि निर्गुणोऽयमित्यादि, हासे त्ति हासे निश्रितं यथा कन्दर्पिकाणां कस्मिंश्‍चित् कस्यचित् सम्बन्धिनि गृहीते पृष्टानां न दृष्टमित्यादि, भये त्ति भयनिश्रितं तस्करादिगृहीतानां तथा तथा असमञ्जसाभि-धानम्, अक्खाइय त्ति आख्यायिकानिश्रितं तत्प्रति-बद्धोऽसत्प्रलाप:, उवघाये निस्सिये त्ति उपघाते प्राणिवधे निश्रितम् आश्रितं दशमं मृषा, अचौरे चौरोऽयमित्य-भ्याख्यानवचनम्, मृषाशब्दस्त्वव्यय इति।

सत्य के प्रतिपक्षी मृषा को कहते हैं—दस इत्यादि। यहां प्राकृत के कारण मृषा को मोसे कहा है। मृषा अर्थात् अनृत। क्रोध गाथा—क्रोध निश्रित—क्रोध से आश्रित, कोपाश्रित असत्य। जैसे—क्रोधाभिभूत व्यक्ति दास न होने पर भी दास कहा है। मान—मान के निश्रित, जैसे—मान के आवेश में कोई अल्पधन होते हुए भी पूछने पर स्वयं को महाधनी कहता है। माया—माया के वशीभूत होकर माया करने वाला कहता है—गोलक नष्ट हो गया है। लोभ—लोभ निश्रित वणिक आदि अन्यथाक्रीत (अल्पमूल्य) को यथाक्रीत (बहुमूल्य) आदि कहते हैं। प्रेयस्—प्रेम के कारण अत्यासक्ति से कहता है कि मैं तो आपका दास हूं। द्वेष—द्वेष निश्रित, मात्सर्य के कारण गुणवान को भी यह निर्गुण है, ऐसा कहना। हास्य—हास्य निश्रित, मजाक में कभी-कभी किसी की चीज उठा लेना व पूछने पर कहना कि मैंने नहीं देखा है। भय—भय निश्रित, तस्कर आदि द्वारा ग्रहण की हुई वस्तु में भय से उत्पन्न असमंजसता के कारण अयथा कथन करना। आख्यायिका—आख्यायिकानिश्रित—कहानी की प्रतिबद्धता के कारण असत् कथन करना। उपघात—प्राणी-वध निश्रित मृषा कथन। यह दसवां प्रकार है। जैसे—जो चोर नहीं है उसे चोर-चोर कहकर पुकारना1। मृषा शब्द अव्यय है।

सत्यासत्ययोगे मिश्रं वचनं भवतीति तदाह—दसेत्यादि, सत्यं च तन्मृषा चेति प्राकृतत्वात् सच्चामोसं ति, उप्पन्नमीसए त्ति उत्पन्नविषयं मिश्रं सत्यमृषा उत्पन्नमिश्रं तदेवोत्पन्नमिश्रकम्, यथैकं नगरमधिकृत्या-स्मिन्नद्य दश दारका उत्पन्ना इत्यभिदधतस्तन्न्यूनाधिक-भावे व्यवहारतोऽस्य सत्यमृषात्वात्, श्‍वस्ते शतं दास्यामीत्यभिधाय पञ्चाशत्यपि दत्तायां लोके मृषात्वादर्शनात्, अनुत्पन्नेष्वेवाऽदत्तेष्वेव वा मृषात्वसिद्धे:, सर्वथा क्रिया(ऽ)भावेन सर्वथा व्यत्ययाद्, एवं विगतादिष्वपि भावनीयमिति, 1, विगतमीसए त्ति विगतविषयं मिश्रकं विगतमिश्रकम्, यथैकं ग्राममधिकृत्यास्मिन्नद्य दश वृद्धा विगता इत्यभिदधतो न्यूनाधिकभावे मिश्रमिति 2, उप्पन्नविगयमीसए त्ति उत्पन्नं च विगतं च उत्पन्नविगते, तद्विषयं मिश्रकम् उत्पन्नविगतमिश्रकम्, यथैकं पत्तनमधिकृत्यास्मिन्नद्य दश दारका जाता: दश च वृद्धा विगता इत्यभिदधतस्तन्न्यूनाधिकभाव इति 3, जीवमीसए त्ति जीवविषयं सत्यासत्यं जीवमिश्रम्, यथा जीवन्मृतकृमिराशौ जीवराशिरिति 4, अजीवमीसए त्ति अजीवानाश्रित्य मिश्रमजीवमिश्रम्, यथा तस्मिन्नेव च प्रभूतमृतकृमिराशावजीवराशिरीति 5, जीवाजीवमिस्सए त्ति जीवाजीवविषयं मिश्रकं जीवाजीवमिश्रकं यथा तस्मिन्नेव जीवन्मृतकृमिराशौ प्रमाणनियमेनैतावन्तो जीवन्त्येतावन्तश्‍च मृता इत्यभिदधतस्तन्न्यूनाधिकत्वे 6, अणंतमीसए त्ति अनन्तविषयं मिश्रकमनन्तमिश्रकं यथा मूलकन्दादौ परीत्तपत्रादिमत्यनन्तकायोऽयमित्यभिदधत: 7, परित्तमिस्सए त्ति परीत्तविषयं मिश्रकं परीत्तमिश्रकं यथा अनन्तकायलेशवति परीत्ते परीतोऽयमित्यभिदधत: 8, अद्धामिस्सए त्ति कालविषयं सत्यासत्यं यथा कश्‍चित् कस्मिंश्‍चित् प्रयोजने सहायांस्त्वरयन् परिणतप्राये वासरे एव रजनी वर्त्तत इति ब्रवीति 9, अद्धद्धामीसए त्ति अद्धा दिवसो रजनी वा, तदेकदेश: प्रहरादि: अद्धाद्धा तद्विषयं मिश्रकं सत्यासत्यं अद्धाद्धामिश्रकम्, यथा कश्‍चित् कस्मिंश्‍चित् प्रयोजने प्रहरमात्र एव मध्याह्न इत्याह।

सत्य और असत्य दोनों का योग होने पर मिश्र वचन होता है, उसे कहते हैं—दस इत्यादि। सत्य और मृषा को प्राकृत के करण 'सच्चामोसे' कहा है। उत्पन्नमिश्रक—उत्पन्न विषयक मिश्र कथन उत्पन्न मिश्रक है, जैसे—एक नगर के संबंध में यहां आज दस बालक उत्पन्न हुए हैं ऐसा कहने से उसमें न्यूनाधिकता होने पर व्यवहार की दृष्टि से सत्यमृषा होने से उत्पन्न मिश्र सत्यमृषा कथन हुआ। कल तुम्हें सौ रुपये दूंगा—ऐसा कहकर पचासी रूपये देने पर भी लोक में मृषात्व न दिखने से (वह पूर्णमिथ्या नहीं है)। अनुत्पन्न में अथवा अदत्त में ही मृषात्व सिद्ध है। सर्वथा क्रिया का अभाव होने से सर्वथा व्यत्यय है। इसी प्रकार विगत मिश्रक आदि में भी जानना चाहिए। विगतमिश्रक—विगत विषय का मिश्रक विगतमिश्रक है। जैसे किसी गांव के संबंध में यह कथन किया जाए कि यहां आज दस वृद्ध दिवंगत हो गए। ऐसा कहते हुए यदि न्यूनाधिक हो तो मिश्र होता है। उत्पन्नविगतमिश्रक—उत्पन्न और विगत उत्पन्नविगत है। तद्विषयक मिश्रक उत्पन्नविगतमिश्रक है। जैसे किसी एक नगर में आज दस बच्चे जनमे हैं और दस वृद्ध दिवंगत हुए हैं, ऐसा कहते हुए न्यून या अधिक होने पर उत्पन्नविगतमिश्रक है। जीवमिश्रक—जीव विषयक सत्यासत्य जीवमिश्र है। जैसे—जीवित और मृत कृमि समूह को जीव राशि कहना। अजीव मिश्रक—अजीव की अपेक्षा मिश्र अजीव मिश्रक है। उसी कृमि समूह में जीवित और मृत कृमिराशि को अजीवराशि कहना। जीवाजीवमिश्रक—जीव और अजीव से संबंधी मिश्रक जीवाजीवमिश्रक है। जैसे—उसी जीव राशि में प्रमाण नियमन करना कि इतने जीव है और इतने मृत है, ऐसा कहते हुए कम या अधिक होने पर जीवाजीवमिश्रक है। अनंतमिश्रक—अनंत विषयक मिश्रक अनंतमिश्रक है। जैसे—मूल, कंद आदि में परीतकाय पत्र आदि को ये अनंतकाय है ऐसा कथन करना। परीतमिश्रक—परीत विषयक मिश्रक परीतमिश्रक है। अनंतकाय युक्त परीत वनस्पति को यह परीत है ऐसा कहते हुए परीतमिश्रक होता है। अद्धामिश्रक—काल विषय सत्यमृषा कथन। जैसे—कहीं कोई प्रयोजन होने पर त्वरित अपेक्षा होने से प्राय: दिन ढलता हुआ हो और रात है ऐसा कहने पर अद्धामिश्रक सत्यमृषा है। अद्धा-अद्धामिश्रक—अद्धा अर्थात् दिवस अथवा रात, उसका एक देश प्रहर आदि अद्धाद्धा है। अद्धाद्धा काल विषयक मिश्रक अद्धाद्धामिश्रक है। जैसे—कोई किसी प्रयोजनवश प्रहर मात्र दिन को ही मध्याह्न कहता है।

सू. 92. दिट्ठिवायस्स....वा।

(टी.) भाषाधिकारात् सकलभाषणीयार्थव्यापकं सत्यभाषारूपं दृष्टिवादं पर्यायतो दशधाऽऽह-दिट्ठीत्यादि, दृष्टयो दर्शनानि, वदनं वाद:, दृष्टीनां वादो दृष्टिवाद: दृष्टीनां वा पातो यस्मिन्नसौ दृष्टिपात:, सर्वनयदृष्टय इहाख्यायन्त इत्यर्थ:, तस्य दश नामधेयानि नामानीत्यर्थ:, तद्यथा—दृष्टिवाद इति प्रतिपादितमेव, इतिशब्द उपप्रदर्शने, वाशब्दो विकल्पे, तथा हिनोति गमयति जिज्ञासितमर्थमिति हेतु: अनुमानोत्थापकं लिङ्ग-मुपचारादनुमानमेव वा, तद्वादो हेतुवाद:, तथा भूता: सद्भूता: पदार्थास्तेषां वादो भूतवाद:, तथा तत्त्वानि वस्तूनामैदम्पर्याणि, तेषां वादस्तत्त्ववाद:, तथ्यो वा सत्यो वादस्तथ्यवाद:।

भाषा अधिकार से समस्त भाषणीय अर्थ व्यापक सत्यभाषारूप दृष्टिवाद को पर्यायत: दस प्रकार से कहते हैं—दिट्ठि इत्यादि। दृष्टियां दर्शन है। कथन वाद है। दर्शनों का कथन दृष्टिवाद है। अथवा दृष्टियों का पात—संग्रह दृष्टिपात है। अर्थात् यहां सभी नय दृष्टियों की व्याख्या की जाती है। उस दृष्टिवाद के दस नाम हैं। यथा—दृष्टिवाद तो प्रतिपादित ही है। इति शब्द उपप्रदर्शन—निर्देश अर्थ में है। वा शब्द विकल्पार्थक है। हेतु—जो जिज्ञासित अर्थ को प्रकट करता है, उसका ज्ञान कराता है, वह हेतु है। अनुमान का उत्थापक लिंग अथवा उपचार से अनुमान ही हेतु है। उसका वाद—कथन हेतुवाद है। भूत—सद्भूत पदार्थ, उनका वाद भूतवाद है। तत्त्व—वस्तुओं का ऐदंपर्य—अर्थ तत्त्व है। उनका वाद तत्त्ववाद है।

तथा सम्यग् अविपरीतो वाद: सम्यग्वाद:, तथा धर्म्माणां वस्तुपर्यायाणां धर्मस्य वा चारित्रस्य वादो धर्म्मवाद:, तथा भाषा सत्यादिका तस्या विचयो निर्णयो भाषाविचय:, भाषाया वा वाचो विजय: समृद्धिर्यस्मिन् स भाषाविजय:, तथा सर्वश्रुतात् पूर्वं क्रियन्त इति पूर्वाणि उत्पादपूर्वादीनि चतुर्दश, तेषु गत: अभ्यन्तरीभूतस्तत्स्वभाव इत्यर्थ इति पूर्वगत:, तथाऽनुयोग: प्रथमानुयोगस्तीर्थकरादिपूर्वभवादि-व्याख्यानग्रन्थ:, गण्डिकानुयोगश्‍च भरतनरपतिवंशजानां निर्वाणगमनानुत्तरविमानवक्तव्यताख्यानग्रन्थ इति द्विरूपेऽनुयोगे गतोऽनुयोगगत:, एतौ च पूर्वगता-ऽअनुयोगगतौ दृष्टिवादांशावपि दृष्टिवादतयोक्तौ अवयवे समुदायोपचारादिति, तथा सर्वे विश्‍वे ते च ते प्राणश्‍च द्वीन्द्रियादयो भूताश्‍च तरव: जीवाश्‍च पञ्चेन्द्रिया: सत्त्वाश्‍च पृथिव्यादय: इति द्वन्द्वे सति कर्म्मधारय:, ततस्तेषां सुखं शुभं वा आवहतीति सर्वप्राण-भूत-जीव-सत्त्वसुखावह:, सुखावहत्वं च संयमप्रतिपादकत्वात् सत्त्वानां निर्वाणहेतुत्वाच्चेति।

सम्यक्‍वाद—धर्मों—वस्तु के पर्याय रूप धर्मों अथवा चारित्र धर्म का वाद सम्यग्वाद है। भाषा—सत्य आदि, उनका विचय—निर्णय भाषा विचय है। अथवा जिसमें भाषा की विजय—समृद्धि है वह भाषाविजय है। पूर्वगत—सभी श्रुत से पूर्व जो किए जाते हैं, वे पूर्व हैं। ये उत्पाद पूर्व आदि चौदह हैं। उनमें अभ्यंतरीभूत—उसका स्वभाव पूर्वगत है। अनुयोग—प्रथम अनुयोग—तीर्थंकर आदि के पूर्व भव आदि के व्याख्या ग्रंथ और गंडिकानुयोग—भरत चक्रवर्ती के वंशजों के निर्वाण गमन, अनुत्तर विमान आदि की वक्तव्यता की व्याख्या इन दोनों अनुयोग का कथन जिसमें है वह अनुयोगगत है। ये पूर्वगत और अनुयोगगत दोनों दृष्टिवाद का अंश होने पर भी दृष्टिवाद रूप से कहे जाते है क्योंकि अवयव में समुदाय का उपचार है। सभी प्राण—द्वीन्द्रिय आदि, भूत—वृक्ष आदि, जीव—पंचेन्द्रिय आदि तथा सत्त्व—पृथ्वी आदि, इनमें द्वन्द्व होने पर कर्मधारय समास हुआ है। उनके सुख को बुलाने वाला, सुख का आवहन करनेवाला सर्व प्राण-भूत-जीव सत्त्वसुखावह है। उसका सुखावहत्व संयम का प्रतिपादन करने से तथा प्राणियों के निर्वाण हेतु होने से है।

सू. 93. दसविधे....अविरती।

(टी.) प्राणादीनां सुखावहो दृष्टिवादोऽशस्त्ररूप-त्वात्, शस्त्रमेव हि दु:खावहमिति शस्त्रप्ररूपणायाह—दसेत्यादि शस्यते हिंस्यते अनेनेति शस्त्रम्। सत्थं सिलोगो, शस्त्रं हिंसकं वस्तु, तच्च द्विधा—द्रव्यतो भावतश्‍च, तत्र द्रव्यस्तावदुच्यते—अग्‍नि: अनल:, स च विसदृशानलापेक्षया स्वकायशस्त्रं भवति, पृथिव्याद्यपेक्षया तु परकायशस्त्रम् 1, विषं स्थावर-जङ्गमभेदम् 2, लवणं प्रतीतम् 3, स्‍नेह: तैल-घृतादि 4, क्षारो भस्मादि: 5, अम्लं काञ्जिकम् 6, भावो य त्ति इह द्रष्टव्यम्, तेन भावो भावरूपं शस्त्रम्, किं तदित्याह—दुष्प्रयुक्तम् अकुशलं मनो मानसम् 7, वाग् वचनं दुष्प्रयुक्ता 8, कायश्‍च शरीरं दुष्प्रयुक्त एव 9, इह च कायस्य हिंसाप्रवृत्तौ खड्गादेरुपकरणत्वात् कायग्रहणेनैव तद्ग्रहणं द्रष्टव्यमिति, अविरतिश्‍च अप्रत्याख्यानमथवा अविरतिरूपो भाव: शस्त्रमिति 10।

दृष्टिवाद अशस्त्र रूप होने से प्राण आदि के लिए सुखावह है। क्योंकि शस्त्र मात्र दु:खावह होता है। अत: शस्त्र की व्याख्या करने के लिए कहते हैं—दस इत्यादि। जिससे काटते हैं, मारते हैं वह शस्त्र है। शस्त्र श्‍लोक—शस्त्र—हिंसक वस्तु, वह दो प्रकार की है—द्रव्य शस्त्र और भाव शस्त्र। द्रव्य शस्त्र इस प्रकार है। अग्‍नि—अनल, यह विसदृश अग्‍नि की अपेक्षा से स्वकाय शस्त्र है। पृथ्वीकाय आदि की अपेक्षा परकायशस्त्र है। विष—जहर, यह स्थावर और जंगम दो प्रकार का है। लवण प्रतीत ही है। स्‍नेह—तैल, घी आदि। क्षार—भस्म आदि अम्ल—कांजी। भाव शस्त्र—भाव रूप शस्त्र इस प्रकार है—अकुशल मन, दुष्प्रयुक्त वचन और दुष्प्रयुक्त शरीर। काया की हिंसा में प्रवृत्ति खड्ग आदि उपकरण से होती है। अत: काय का ग्रहण करने से ही उन उपकरणों का ग्रहण द्रष्टव्य है। अंतिम भाव शस्त्र है अविरति। अप्रत्याख्यान अथवा अविरति रूप भाव अविरति शस्त्र है।

सू. 94-96. दसविहे....भिण्णे।

(टी.) अविरत्यादयो दोषा: शस्त्रमित्युक्तमिति दोषप्रस्तावाद्दोषविशेषनिरूपणायाह—दसविहेत्यादि। तज्जायेत्यादि वृत्तम्, एते हि गुरु-शिष्ययोर्वादि-प्रतिवादिनोर्वा वादाश्रया इव लक्ष्यन्ते, तत्र तस्य गुर्वादेर्जातं जाति: प्रकारो वा जन्म-मर्मकर्मादिलक्षण: तज्जातं तदेव दूषणमिति कृत्वा दोषस्तज्जातदोष:, तथाविधकुलादिना दूषणमित्यर्थ:, अथवा तस्मात् प्रतिवाद्यादे: सकाशाज्जात: क्षोभान्मुखस्तम्भादिलक्षणो दोषस्तज्जातदोष: 1। तथा स्वस्यैव मते: बुद्धेर्भङ्गो विनाशो मतिभङ्गो विस्मृत्यादिलक्षणो दोषो मतिभङ्गदोष: 2।

अविरति आदि दोष शस्त्र है, यह कहा गया। दोष के प्रस्ताव से दोष विशेष का निरूपण करने के लिए कहते हैं—दसविहे इत्यादि। तज्जात आदि पद्य—ये गुरु-शिष्य के बीच होनेवाली चर्चा अथवा ये वादी-प्रतिवादी के बीच होनेवाले विवाद में ही प्रकट होते हैं। गुरु आदि की जाति, जन्म, मर्म-कर्म आदि लक्षण। जन्म से संबंध दूषण ही तज्जात दोष है। इसका तात्पर्य है—तथाविध कुल आदि का दूषण। अथवा वादी का प्रतिवादी के सम्मुख क्षोभ से मौन हो जाने रूप दोष तज्जातदोष है। मतिभंग दोष—अपनी ही विस्मृति के कारण बुद्धि का विनाश मति भंग है। इस प्रकार यह विस्मृति लक्षण मतिभंग दोष है।

तथा प्रशास्ता अनुशासको मर्यादाकारी सभानायक: सभ्यो वा तस्माद् द्विष्टादुपेक्षकाद्वा दोष: प्रतिवादिनो जयदानलक्षणो विस्मृतप्रमेयप्रतिवादिन: प्रमेयस्मारणादि-लक्षणो वा प्रशास्तृदोष:, इह त्था शब्दो लघुश्रुतिरिति 3।

प्रशास्तृ—प्रशास्ता—अनुशास्ता, मर्यादाकर्त्ता सभानायक अथवा सभ्य। उनके द्वारा द्वेष अथवा उपेक्षा के कारण दोष निकाल कर प्रतिवादी को विजयी बना देना। अथवा प्रतिवादी को प्रमेय की विस्मृति होने पर उसे प्रमेय की याद दिला देना। यह प्रशास्तृ दोष है। प्राकृत में पसत्था में पसत्था में त्था शब्द लघु ध्वनि है।

तथा परिहरणम् आसेवा स्वदर्शनस्थित्या लोकरूढ्या वा अनासेव्यस्य, तदेव दोष: परिहरणदोष:, अथवा परिहरणम् अनासेवनं सभारूढ्या सेव्यस्य वस्तुनस्तदेव तस्माद्वा दोष: परिहरणदोष:, अथवा वादिनोपन्यस्तस्य दूषणस्य असम्यक् परिहारो जात्युत्तरं परिहरणदोष इति, यथा बौद्धेनोक्तमनित्य: शब्द: कृतकत्वाद् घटवदिति, अत्र मीमांसक: परिहारमाह—ननु घटगतं कृतकत्वं शब्दस्यानित्यत्वसाधनायोपन्यस्यते शब्दगतं वा?, यदि घटगतं तदा तच्छब्दे नास्तीत्यसिद्धता हेतो:, अथ शब्दगतं तन्नानित्यत्वेन व्याप्तमुपलब्धमित्य-साधारणानैकान्तिको हेतुरित्ययं न सम्यक् परिहार:, एवं हि सर्वानुमानोच्छेदप्रसङ्ग:।

परिहरण दोष—परिहरण—अपने दर्शन की मर्यादा अथवा लोकरूढ़ि के अनुसार अनासेव्य का आसेवन करना, वही दोष परिहरण दोष है। अथवा इसका एक अर्थ यह भी है—सभा की रुढ़ि से सेव्य वस्तु का अनासेवन। वह अथवा उससे दोष परिहरण दोष है। अथवा वादी द्वारा उपन्यस्त दूषण का असम्यक् परिहार करने से वह उत्तर परिहरण दोष है। जैसे—बौद्ध ने कहा—शब्द अनित्य है क्योंकि वह कृतक है, जैसे घट। यहां मीमांसक ने परिहार करते हुए कहा—तुम शब्द की अनित्यता साधने के लिए घट का कृतकत्व बता रहे हो या शब्दगत कृतकत्व को? यदि घटगत कृतकत्व को साधन बता रहे हो तो यह शब्द में नहीं है, इसलिए आपका हेतु असाधारण अनैकांतिक है। इस प्रकार यह परिहार सम्यक् परिहार नहीं है। इससे सभी अनुमान के उच्छेद का प्रसंग होगा।

अनुमानं हि साधनधर्म्ममात्रात् साध्यधर्म्म-मात्रनिर्णयात्मकम्, अन्यथा धूमादनलानुमानमपि न सिद्ध्येत् तथाहि—अग्‍निरत्र धूमाद्यथा महानसे, अत्र विकल्प्यते किमत्रेतिशब्दनिर्द्दिष्टपर्वतैकप्रदेशादिगत-धूमोऽग्‍नि-साधनायोपात्त: उत महानसगत:?, यदि पर्वतादिगत: सोऽग्‍निा न व्याप्त: सिद्ध इत्यसाधारणा-नैकान्तिको हेतु:, अथ महानसगतस्तदा नासौ पर्वतैकदेशे वर्त्तत इत्यसिद्धो हेतुरिति अयं परिहरणदोष इति 4। तथा

अनुमान तो साधन धर्म से ही साध्य धर्म का निर्णय करता है। अन्यथा धुएं से अग्‍नि का अनुमान भी सिद्ध नहीं होगा। जैसे—यहां अग्‍नि है। क्योंकि यहां धुंआ है, जैसे—रसोईघर में। यहां (भी) विकल्प होगा कि यहां 'इति' शब्द निर्दिष्ट पर्वत के एक प्रदेश आदि गत धूम अग्‍नि साधन के लिए प्रस्तुत किया है अथवा रसोईगत अग्‍नि के लिए? यदि पर्वतगत अग्‍नि की सिद्धि के लिए, तो वह हेतु अग्‍नि से व्याप्त नहीं है। अत: वह हेतु अनैकांतिक है। यदि वह धूम महानसगत है तो वह पर्वत के एक भाग में नहीं है अत: हेतु असिद्ध है। यह परिहरण दोष है।

लक्ष्यते तदन्यव्यपोहेनावधार्यते वस्त्वनेनेति लक्षणम्, स्वं च तल्लक्षणं च स्वलक्षणम्, यथा जीवस्योपयोगो यथा वा प्रमाणस्य स्वपरावभासक-ज्ञानत्वम् 5।

स्व और लक्षण—स्वलक्षण—जैसे—जीव का लक्षण उपयोग है अथवा प्रमाण का लक्षण स्वपरावभाषी ज्ञान है। जिसके द्वारा अन्य का व्यपोह करके वस्तु का निश्‍चय किया जाता है वह लक्षण है।

तथा करोतीति कारणं परोक्षार्थनिर्णयनिमित्तमुप-पत्तिमात्रम्, यथा निरुपम-सुख: सिद्धो ज्ञानानाबाध-प्रकर्षात्, नात्र किल सकल-लोकप्रतीत: साध्यसाधन-धर्म्मानुगतो दृष्टान्तोऽस्तीत्युपपत्तिमात्रता, दृष्टान्त-सद्भावेऽस्यैव हेतुव्यपदेश: स्यात् 6।

कारण—जो करता है वह कारण। वह परोक्ष अर्थ के निर्णय में निमित्त उपपत्तिमात्र है। जैसे—सिद्ध भगवान के निरुपम सुख है क्योंकि ज्ञान का अनाबाध प्रकर्ष है। यहां लोक प्रसिद्ध कोई साध्य-साधन दोनों से युक्त दृष्टांत नहीं है। अत: यह उपपत्ति मात्र है। दृष्टांत होने पर यही हेतु कहलाता है।

तथा हिनोति गमयतीति हेतु: साध्यसद्भावभाव-तदभावाभावलक्षण:, तत: स्वलक्षणदीनां द्वन्द्वं, तेषां दोष: स्वलक्षण-कारण-हेतुदोष:, इह काशब्द: छन्दोऽर्थं द्विर्बद्धो ध्येय:, अथवा सह लक्षणेन यौ कारण-हेतू तयोर्द्दोष इति विग्रह:, तत्र लक्षणदोषोऽव्याप्ति-रतिव्याप्तिर्वा, तत्राव्याप्तिर्यथा यस्यार्थस्य सन्निधाना-ऽसन्निधानाभ्यां ज्ञानप्रतिभासभेदस्तत् स्वलक्षणमिति, इदं स्वलक्षणलक्षणम्, इदं चेन्द्रियप्रत्यक्षमेवाश्रित्य स्यात् न योगिज्ञानम्, योगिज्ञाने हि न सन्निधाना-ऽसन्निधानाभ्यां प्रतिभासभेदोऽस्तीत्यतस्तदपेक्षया न किञ्चित् स्वलक्षणं स्यादिति।

हेतु—जो अर्थ की ओर प्रेरित करता है वह हेतु है। जो साध्य के सद्भाव में हो और उसका अभाव होने पर न हो वह हेतु है। यहां स्वलक्षण कारण और हेतु में द्वन्द्व समास किया है। उनका दोष स्वलक्षण-कारण-हेतु दोष है। प्राकृत में 'का' शब्द का छन्द के लिए द्वित्व जानना चाहिए। वृत्तिकार ने अपर अर्थ इस रूप में किया है—लक्षण के साथ जो कारण और हेतु हैं, उनका दोष लक्षणकारण हेतु दोष है। लक्षणदोष—अव्याप्ति अथवा अतिव्याप्ति है। अव्याप्ति—जैसे—जिस पदार्थ के सन्निधान और असन्निधान से ज्ञानप्रतिभास भेद होता है, वह स्वलक्षण है। यह स्वलक्षण का लक्षण है। किन्तु यह इन्द्रिय-प्रत्यक्षाश्रित ही होगा, योगी ज्ञान की अपेक्षा नहीं। योगी ज्ञान में पदार्थ के सन्निधान-असन्निधान से प्रतिभास भेद नहीं होता है। अत: उनकी अपेक्षा से किंचित भी स्वलक्षण नहीं होगा।

अतिव्याप्तिर्यथा अर्थोपलब्धिहेतु: प्रमाणमिति प्रमाणलक्षणम्, इह चार्थोपलब्धिहेतूनां चक्षुर्दध्योदन-भोजनादीनामानन्त्येन प्रमाणेयत्ता न स्यात्, अथवा दार्ष्टान्तिकोऽर्थो लक्ष्यतेऽनेनेति लक्षणं दृष्टान्त:, तद्दोष: साध्यविकलत्वादि:, तत्र साध्यविकलता यथा नित्य: शब्दो मूर्त्तत्वाद् घटवद्। इह घटे नित्यत्वं नास्तीति। कारणदोष: साध्यं प्रति तद्व्यभिचारो यथा अपौरुषेयो वेदो वेदकारणस्याश्रूयमाणत्वादिति, अश्रूयमाणत्वं हि कारणान्तरादपि सम्भवतीति।

अतिव्याप्ति—जैसे—अर्थोपलब्धि हेतु प्रमाण है, यह प्रमाण का लक्षण है। यहां अर्थोपलब्धि हेतु मानने पर चक्षु, दधि, ओदन, भोजन आदि की अनंतता होने से प्रमाण की सीमा नहीं होगी। अथवा दार्ष्टांतिक अर्थ जिससे ज्ञात होता है, वह लक्षण दृष्टांत है। साध्य-विकलता आदि उसके दोष हैं। साध्यविकलता—यथा—शब्द नित्य है क्योंकि वह मूर्त है, जैसे—घट। यहां घट में नित्यत्व नहीं है। साध्य के बिना भी कारण का रहना, जैसे—वेद अपौरुषेय है क्योंकि वेद का कारण सुना नहीं जाता (अश्रुयमाण है)। अश्रुयमाणता तो कारणांतरों में भी हो सकती है।

हेतुदोषोऽसिद्ध-विरुद्धाऽनैकान्तिकत्वलक्षण:, तत्रा-सिद्धो यथाऽनित्य: शब्दश्‍चाक्षुषत्वाद् घटवदिति, अत्र हि चाक्षुषत्वं शब्दे न सिद्धम्, विरुद्धो यथा नित्य: शब्द: कृतकत्वात् घटवद्, इह घटे कृतकत्वं नित्यत्वविरुद्धमनित्यत्वमेव साधयतीति, अनैकान्तिको यथा नित्य: शब्द: प्रमेयत्वादाकाशवद्, इह हि प्रमेयत्वमनित्येष्वपि वर्त्तते, तत: संशय एवेति 7। तथा सङ्क्रामणं प्रस्तुतप्रमेयेऽप्रस्तुतप्रमेयस्य प्रवेशनं प्रमेयान्तरगमनमित्यर्थ:, अथवा प्रतिवादिमते आत्मन: सङ्क्रामणं परमताभ्यनुज्ञानमित्यर्थ:, तदेव दोष इति 8। तथा निग्रह: छलादिना पराजयस्थानम्, स एव दोषो निग्रहदोष इति 9। तथा वसत: साध्यधर्म-साधनधर्मावत्रेति वस्तु प्रकरणात् पक्षस्तस्य दोष: प्रत्यक्षनिराकृतत्वादि:, यथा अश्रावण: शब्द:, शब्दे ह्यश्रावणत्वं प्रत्यक्षनिराकृतमिति 10।

हेतुदोष—असिद्ध, विरुद्ध और अनैकांतिक ये हेतुदोष हैं। असिद्ध—जैसे—शब्द नित्य है क्योंकि चक्षुग्राह्य है, जैसे—घट। यहां शब्द में चक्षु ग्राह्यत्व सिद्ध ही नहीं है। अत: यह हेतु असिद्ध है। विरुद्ध—शब्द नित्य है, क्योंकि वह कृतक है, जैसे—घट। यहां घट का कृतकत्व नित्यता के विरुद्ध है, अत: वह अनित्यत्व की ही सिद्धि करता है। (जो घट को ही अनित्य सिद्ध करता है वह शब्द को कैसे नित्य सिद्ध करेगा?) अनैकांतिक—यथा—शब्द नित्य है क्योंकि वह प्रमेय है, जैसे—आकाश। यहां प्रमेयत्व हेतु अनित्य पदार्थों में भी रहता है। अत: संशय ही है। संक्रामण—प्रस्तुत प्रमेय को छोड़ कर अप्रस्तुत प्रमेय में चले जाना अर्थात् प्रमेयान्तर में गमन करना अथवा स्वयं परमत में चले जाना, प्रतिवादी के मत को स्वीकार कर लेना संक्रामण दोष है। निग्रह—छल आदि से प्रतिवादी को पराजित करना, निग्रह दोष है। वस्तु—जिसमें साध्य और साधन के धर्म रहते हैं वह वस्तु है। पक्ष के दोष वस्तु दोष है। क्योंकि प्रत्यक्ष-बाधित है। प्रत्यक्ष निराकृत आदि दोष वस्तु दोष हैं। यथा—शब्द अश्रावण (श्रवण का विषय नहीं है) है। यहां शब्द का अश्रावणत्व प्रत्यक्ष निराकृत है।

एतेषामेव तज्जातादिदोषाणं सामान्यतोऽभिहितानां तदन्येषां चार्थानां सामान्यविशेषरूपाणां सतां विशेषाभिधानायाह—दसेत्यादि, विशेषो भेदो व्यक्तिरित्यनर्थान्तरम्, वत्थु इत्यादि: सार्द्ध: श्‍लोक:, वस्त्विति प्राक्तनसूत्रस्यान्तोक्तो य: पक्ष:, तज्जातमिति तस्यैवादावुक्तं प्रतिवाद्यादेर्जात्यादि, तद्विषयो दोषो वस्तुतज्जातदोष:, तत्र वस्तुदोष: पक्षदोषस्तज्जातदोषश्‍च जात्यादिहीलनमेतौ च विशेषौ दोषसामान्यापेक्षया, अथवा वस्तुदोषे वस्तुदोषविषये विशेषो भेद: प्रत्यक्षनिराकृतत्वादि:, तत्र प्रत्यक्षनिराकृतो यथा अश्रावण: शब्द:, अनुमाननिराकृतो यथा नित्य: शब्द:, प्रतीतिनिराकृतो यथा अचन्द्र: शशी, स्ववचननिराकृतो यथा यदहं वच्मि तन्मिथ्येति, लोकरूढिनिराकृतो यथा शुचि नरशिर: कपालमिति, तज्जातदोषविषयेऽपि भेदो जन्म-मर्म-कर्मादिभि:, जन्मदोषो यथा—

इन्हीं तज्जात आदि दोषों को—जिनका सामान्य रूप से विवेचन किया गया, उनसे अन्य विशेष अर्थों, सामान्य-विशेषरूप का विशेष रूप से कथन करने के लिए कहते हैं—दस इत्यादि। विशेष अर्थात् भेद। इसका पर्याय है व्यक्ति। वस्तु इत्यादि—अर्ध श्‍लोक, वस्तु—पूर्व सूत्र के अंत में उक्त जो पक्ष है वह। तज्जात—उसी का आदि में उक्त प्रतिवादी आदि की जाति विषयक दोष वस्तु तज्जात दोष है। वस्तु दोष पक्ष दोष, तज्जातदोष—जाति आदि को लेकर हीलना। यह सामान्य तज्जात दोषों की अपेक्षा विशेष दोष है। अथवा वस्तु दोष के विषय में प्रत्यक्ष निराकृत आदि भेद विशेष दोष है। प्रत्यक्ष निराकृत—यथा—शब्द अश्रावण है। अनुमान निराकृत—जैसे—शब्द नित्य है। प्रतीति निराकृत—शशी चंद्र नहीं है। स्ववचन निराकृत—जो मैं कहता हूं, वह मिथ्या है। लोक रूढ़ि निराकृत—मनुष्य की खोपडी पवित्र है। तज्जातदोष के विषय में भी जन्म, मर्म, कर्म आदि से भेद है।

कच्छुल्लयाए घोडीए जाओ जो गद्दहेण छूढेण।

तस्स महायणमज्झे आयारा पायडा होंति।।

( )

जन्मदोष—कंडूयन रोगवाली घोड़ी में गर्दभ के संयोग से जो संतान उत्पन्न होती है उसके आकार में भेद होता है। उसका वह आकार महाजनों के बीच में प्रकट होता है। (अर्थात् वर्णसंकर गुप्त नहीं रहता।)

इत्यादिरनेकविध: 1-2, चकार: समुच्चये।

इत्यादि अनेक प्रकार हैं। चकार समुच्चय अर्थ में है। दोष—

तथा दोसे त्ति पूर्वोक्तसूत्रे ये शेषा मतिभङ्गादयो दोषा अष्टावुक्तास्ते दोषशब्देनेह सङ्गृहीता:, ते च दोषसामान्यापेक्षया विशेषा भवन्त्येवेति दोषो विशेष:, अथवा दोसे त्ति दोषेषु शेषदोषविषये विशेषो भेद:, स चानेकविध: स्वयमूह्य: 3।

पूर्व सूत्र में मतिभंग आदि जो आठ दोष कहे गए, वे दोष शब्द से संगृहीत हैं। वे दोष सामान्य की अपेक्षा विशेष ही होते हैं, अत: दोष विशेष अथवा दोषों में, शेष दोष विषय में विशेष भेद हैं। वह अनेक प्रकार का स्वयं ऊह्य है।

एगट्ठिए इय त्ति एकश्‍चासावर्थश्‍च अभिधेय: एकार्थ:, स यस्यास्ति स एकार्थिक: एकार्थवाचक इत्यर्थ:, इति: उपप्रदर्शने, च: समुच्चये, स च शब्द-सामान्यापेक्षयैकार्थिको नाम शब्दविशेषो भवति, यथा घट इति, तथा अनेकार्थिको यथा गौ:, यथोक्तम्—

एकार्थिक—एक और उसका अभिधेय अर्थ एकार्थ है, वह जिसके है वह एकार्थिक—एकार्थवाचक है। इति उपप्रदर्शन में है। च समुच्चयार्थ है। 'वह' शब्द सामान्य की अपेक्षा एकार्थिक एकार्थवाचक नाम शब्द विशेष होता है, जैसे—घट। उसके अनेकार्थिक हैं। जैसे—गौ।

दिशि 1, दृशि 2 वाचि 3 जले 4 भुवि 5 दिवि 6 वज्रे 7 ऽंशौ 8 पशौ 9 च गोशब्द: ( ) इति, इहैकार्थिकविशेषग्रहणेनाऽनेकार्थिकोऽपि गृहीतस्तद्वि-परीतत्वात्, न चेहासौ गण्यते, दशस्थानकानुरोधात्, अथवा कथञ्चिदेकार्थिके शब्दग्रामे य: कथञ्चिद्भेद: स विशेष: स्यादिति प्रक्रम:, इय त्ति पूरणे, यथा शक्र: पुरन्दर इत्यत्रैकार्थे शब्दद्वये शकनकाल एवं शक्र: पूर्दारणकाल एव पुरन्दर: एवंभूतनयादेशादिति।

गो शब्द के अनेक अर्थ हैं—दिशा, आंख, वाणी, जल, पृथ्वी, स्वर्ग, वज्र (इन्द्र का वज्र), प्रकाश की किरण तथा पशु (मवेशी, गाय) के अर्थ में 'गो' शब्द प्रयुक्त होता है। यहां एकार्थिक विशेष का ग्रहण करने से अनेकार्थिक भी गृहीत है क्योंकि वह उसके विपरीत है। किन्तु यहां उसकी व्याख्या नहीं की है, दसम स्थानक के कारण। अथवा किसी एकार्थिक शब्दसमूह में जो कुछ भेद है वह विशेष है। यह प्रक्रम है। यहां 'इय' (इति) श्‍लोक पूर्ति के लिए है। शक्र, पुरंदर यहां इन दो एकार्थक शब्दों में एवंभूतनय की अपेक्षा इन्द्र शकनकाल में ही शक्र है। पुर का विदारण करते समय ही पुरंदर है।

अथवा दोषशब्द इहापि सम्बध्यते, ततश्‍च न्यायोद्ग्रहणे शब्दान्तरापेक्षया एकार्थिक: शब्दो नाम यो दोष इति चायमपि च दोष: सामान्यापेक्षया विशेष इति 4, तथा कार्यकारणात्मके वस्तुसमूहे कारणमिति विशेष:, कार्यमपि विशेषो भवति, न चेहोक्त:, दशस्थानकानुवृत्ते:, अथवा कारणे कारणविषये विशेषो भेदो यथा परिणामिकारणं मृत्पिण्ड:, अपेक्षाकारणं दिग्-देश-काला-ऽऽकाश-पुरुष-चक्रादि, अथवोपादानकारणं मृदादि, निमित्तकारणं कुलालादि, सहकारिकारणं चक्र-चीवरादीत्यनेकधा कारणम्, अथवा दोषशब्दसम्बन्धात् पूर्वव्याख्यात: कारणदोषो दोषसामान्यापेक्षया विशेष इति, च समुच्चये 5,

अथवा यहां भी दोष शब्द संयोजित होता है। इसलिए इस न्याय से शब्दान्तर की अपेक्षा से एकार्थिक है। शब्द नाम का जो दोष है वैसे यह दोष भी सामान्य की अपेक्षा विशेष है। कार्य-कारणात्मक वस्तु समूह में कारण विशेष और कार्य भी विशेष होता है। वह यहां दसम स्थानक के कारण नहीं कहा गया है। अथवा कारण विषय में विशेष-भेद, जैसे—मिट्टी परिणामी कारण है। दिग्, देश, काल, आकाश, पुरुष, चक्र आदि अपेक्षा कारण है। कुलाल आदि उसके निमित्त कारण है। चक्र, चीवर आदि सहकारी कारण है। इस प्रकार कारण अनेक प्रकार के हैं। अथवा दोष शब्द के संबंध से पूर्व व्याख्यात कारण दोष दोष सामान्य की अपेक्षा विशेष है। च समुच्चय अर्थ में हैं।

तथा प्रत्युत्पन्नो वार्त्तमानिक: अभूतपूर्व इत्यर्थ:, दोष: गुणेतर:, स चातीतादिदोषसामान्यापेक्षया विशेष:, अथवा प्रत्युत्पन्ने सर्वथा वस्तुन्यभ्युपगते विशेषो यो दोषोऽकृताभ्यागमकृतविप्रणाशादि: स दोषसामान्यापेक्षया विशेष इति, 6, तथा नित्यो यो दोषोऽभव्यानां मिथ्यात्वादिरनाद्यपर्यवसितत्वात् स दोषसामान्यापेक्षया विशेष:, अथवा सर्वथा नित्ये वस्तुन्यभ्युपगते यो दोषो बाल-कुमाराद्यवस्थाऽभावापत्तिलक्षण: स दोष-सामान्यापेक्षया दोषविशेष इति 7, तथा हिअट्ठमे त्ति अकारप्रश्‍लेषादधिकं वादकाले यत् परप्रत्यायनं प्रत्यतिरिक्तं दृष्टान्त-निगमनादि तद्दोष:, तदन्तरेणैव प्रतिपाद्यप्रतीतेस्तदभिधानस्यानर्थकत्वादिति, आह च—

प्रत्युत्पन्न—वर्तमान से सम्बन्धी, जो पूर्व में न हुआ हो वह अभूतपूर्व। दोष—गुण का प्रतिपक्षी, वह प्रत्युत्पन्न दोष अतीत आदि दोष सामान्य की अपेक्षा विशेष है। अथवा सर्वथा क्षणिकवाद मानने पर जो विशेष दोष होता है वह है अकृत अभ्यागम और कृत प्रणाश आदि। ये दोष अन्य सामान्य दोष की अपेक्षा विशेष होने से विशेष है। अथवा वस्तु को सर्वथा नित्य माने जाने पर बाल, कुमार आदि अवस्थाओं के अभाव की आपत्ति लक्षण दोष है वह सामान्य दोष की अपेक्षा विशेष दोष है। हिअट्ठम—अधिक (अकार के प्रश्‍लेष से अधिक) वाद काल में प्रतिवादी को समझाने के लिए दृष्टांत-निगमन आदि का अतिरिक्त प्रयोग दोष है। उसके बाद ही प्रतिपाद्य की प्रतीति होने से उसके कथन की निरर्थकता सिद्ध होती है। कहा भी है—

जिणवयणं सिद्धं चेव भन्नए कत्थई उदाहरणं।

आसज्ज उ सोयारं हेऊ वि कहिंचि भन्नेज्जा।।

वीतराग के वचन सत्य ही हैं फिर भी श्रोता की अपेक्षा से कहीं उदाहरण और कहीं हेतु भी दिया जाता है।

तथा—

कत्थइ पंचावयवं दसहा वा सव्वहा न पडिकुट्ठं।

(दनि. 49,50)

यह हेतु कहीं-कहीं पंच अवयवात्मक (प्रतिज्ञा, हेतु, दृष्टांत, उपनय और निगमन) होता है। कहीं-कहीं वह दस अवयवात्मक भी होता है। हेतु और उदाहरण सर्वथा प्रतिसिद्ध नहीं है।

ततश्‍चाधिकदोषो दोषविशेषत्वाद्विशेष इति, अथवाऽधिके दृष्टान्तादौ सति यो दोषो दूषणं वादिन: सोऽपि दोषविशेष एव, अयं चाष्टम आदितो गण्यमान इति 8, अत्तण त्ति आत्मना कृतमिति शेष:, तथा उपनीतं प्रापितं परेणेति शेष:, वस्तुसामान्यापेक्षया-ऽऽत्मकृतं च विशेष:, परोपनीतं चापरो विशेष इति भाव: 9, चकारयोर्विशेषशब्दस्य च प्रयोगो भावनावाक्ये दर्शित:, अथवा दोषशब्दानुवृत्तेरात्मना कृतो दोष: परोपनीतश्‍च दोष इति, दोषसामान्यापेक्षया विशेषावेतौ इति, एवं ते विशेषा दश भवन्तीति, इहादर्शपुस्तकेषु निव्वे हिअट्ठमे त्ति दृष्टम्, न च तथाऽष्टौ पूर्यन्त इति, निच्चे इति व्याख्यातम्।

अत: अधिक दोष विशेष होने से विशेष है। अथवा अधिक दृष्टांत आदि होने पर वादियों को जो दोष होते हैं, वे भी दोष विशेष ही हैं। प्रारंभ से गिनने पर यह आठवां दोष है। आत्मकृत1 जो दोष स्वयं किया गया हो। उपनीत2—जो दोष दूसरे के द्वारा दूषित किया गया हो वह उपनीत दोष है। वस्तु सामान्य की अपेक्षा आत्मकृत और विशेष तथा परोपनीत दूसरा विशेष दोष है, यह भाव है। च और विशेष शब्द का प्रयोग भावना वाक्य में किया गया है। अथवा दोष की अनुवृत्ति से स्वयं किया गया दोष और परोपनीत दोष—इस प्रकार दोष सामान्य की अपेक्षा से विशेष दोष हैं। इस प्रकार ये विशेष दोष दस होते हैं। यहां आचार्य अभयदेवसूरी कहते है कि प्राप्त प्रति में 'निव्वे हिअट्ठमे' पाठ देखा गया। किन्तु इस प्रकार आठ पूर्ण नहीं होते। 'निच्च' की व्याख्या की गई है।

इहोक्तरूपा विशेषादयो भावा अनुयोगगम्या:, अनुयोगश्‍चार्थतो वचनतश्‍च, तत्रार्थतो यथा—अहिंसा संजमो तवो (दस. 1।1)। इत्यत्राहिंसादीनां स्वरूपभेदप्रतिपादनम्, वचनानुयोगस्त्वेषामेव शब्दाश्रितो विचार इति, तदिह वचनानुयोगं भेदत आह—दसेत्यादि, शुद्धा अनपेक्षितवाक्यार्था या वाक् वचनं सूत्रमित्यर्थ: तस्य अनुयोगो विचार: शुद्धवागनुयोग:, सूत्रे च अपुंवद्भाव: प्राकृतत्वात्, तत्र चकारादिकाया: शुद्धवाचो योगऽनुयोग: स चकारादिरेव व्यपदेश्य:,

यहां उपर्युक्त विशेष आदि भाव अनुयोगगम्य है। अनुयोग के दो प्रकार हैं—अर्थत: और वचनत:। अर्थत: अनुयोग—अहिंसा, संयम, तप—यहां अहिंसा आदि तीनों का स्वरूप भेद प्रतिपादन है। वचनानुयोग—उन्हीं का शब्दाश्रित विचार। यहां वचनानुयोग को भेदत: कहते हैं—दस इत्यादि। शुद्ध—वाक्य निरपेक्ष पद। जिनका वाक्यार्थ से कोई संबंध नहीं है, वे शुद्ध वचन हैं। उनका अनुयोग-विचार शुद्ध वाक्यानुयोग है। सूत्र में अपुंवद् भाव प्राकृत के कारण है। चकार आदिक जो शुद्ध वागनुयोग है, वह चकार आदि से ही व्यपदेश्य है।

तत्र चंकारे त्ति अत्रानुस्वारोऽलाक्षणिको यथा सुंके सणिंचरे (ठा.. 8/31) इत्यादौ, ततश्‍चकार इत्यर्थ:, तस्य चानुयोगो, यथा चशब्द: समाहारेतरेतर-योग-समुच्चया-ऽन्वाचया-ऽवधारण-पादपूरणा-ऽधिकवचनादिषु ( ) इति, तत्र इत्थीओ सयणाणि य (दस. 2।2) इति, इह सूत्रे चकार: समुच्चयार्थ: स्त्रीणां शयनानां चापरिभोग्यतातुल्यत्वप्रतिपादनार्थ: 1,

1. चंकार—यहां चं में अनुस्वार अलाक्षणिक है। जैसे—सुंके1, सणिंचरे इत्यादि। अत: चंकार का अर्थ चकार है। उसका अनुयोग, जैसे—च शब्द का प्रयोग समाहार, इतरेतर योग, समुच्चय, अन्वाचय, अवधारण, पादपूरण और अधिक वचन आदि में होता है। जैसे—'इत्थिओ सयणाणि य' यहां च समुच्चय अर्थ में है। जो स्त्रियों और शयन (शय्याओं) की अपरिभोग्यता की तुलना दिखाने के लिए प्रयुक्त हुआ है।

मंकारे त्ति माकारानुयोगो यथा समणं वा माहणं वा (ठा. 3/17) इति सूत्रे माशब्दो निषेधे, अथवा जेणामेव समणे भगवं महावीरे तेणामेव ( ) इत्यत्र सूत्रे जेणामेव इह मकार आगमिक एव, येनैवेत्यनेनैव विवक्षितप्रतीतेरिति 2,

2. मंकार—माकारानुयोग, जैसे—'समणं वा माहणं वा' (3।17) सूत्र में मा शब्द निषेध अर्थ में है। अथवा 'जेणामेव....तेणामेव' सूत्र में 'जेणामेव' शब्द में मकार आगमिक है। प्राकृत के अनुसार तो जेणेव-तेणेव से ही विवक्षित अर्थ की प्रतीति होती है।

पिंकारे त्ति अकारलोपदर्शनेनानुस्वारागमेन च अपिशब्द उक्त:, तदनुयोगो यथा अपि: सम्भावना-निवृत्त्यपेक्षा-समुच्चयगर्हाशिष्यामर्षणभूषणप्रश्‍नेषु ( ) इति, तत्र एवं पि एगे आसासे (ठा. 314) इत्यत्र सूत्रे एवमपि अन्यथाऽपीति प्रकारान्तर-समुच्चयार्थोऽपिशब्द इति 3,

3. पिंकार—पिंकार में अकार का लोप एवं अनुस्वार का आगमन होने से अपि शब्द कहा गया है। उसका अनुयोग, जैसे—अपि शब्द संभावना, निवृत्ति, अपेक्षा, समुच्चय, गर्हा, शिष्यामर्षण, भूषण तथा प्रश्‍न में किया जाता है। 'एवं पि एगे आसासे' (यहां अपि शब्द का प्रयोग ऐसे भी और अन्यथा भी—इन दो प्रकारान्तों का समुच्चय करना है।

सेयंकारे त्ति इहाप्यंकारोऽलाक्षणिकस्तेन सेकार इति, तदनुयोगो यथा से भिक्खू वा (दस. 4।18) इत्यत्र सूत्रे सेशब्दोऽथार्थ:, अथशब्दश्‍च प्रक्रियाप्रश्‍नानन्तर्य-मङ्गलोपन्यासप्रतिवचनसमुच्चयेषु ( ) इत्यानन्तर्यार्थ:, सेशब्द इति क्‍वचिदसावित्यर्थ:, क्‍वचित्तस्येत्यर्थ:, अथवा सेयंकार इति श्रेय इत्यतेस्य करणं श्रेयस्कार:, श्रेयस उच्चारणमित्यर्थ:, तदनुयोगो यथा सेयं मे अहिज्जिउं अज्झयणं (दस. 4।1) इत्यत्र सूत्रे श्रेय: अतिशयेन प्रशस्यं कल्याणमित्यर्थ:, अथवा सेयकाले अकम्मं चावि भवइ ( ) (इ) त्यत्र सेयशब्दो भविष्यदर्थ:, 4, सायंकारे त्ति सायमिति निपात: सत्यार्थस्तस्माद् 'वर्णात् कार:' छान्दसत्वात् कारप्रत्यय: करणं वा कारस्तत: सायंकार इति, तदनुयोगो यथा सत्यं तथावचनसद्भावप्रश्‍नेषु ( ) इति, एते च चकारादयो निपातास्तेषामनुयोगभणनं शेषनिपातादिशब्दानुयोगोप-लक्षणार्थमिति 5,

4. सेयंकर—यहां भी यं कार अलाक्षणिक है, अत: मूल शब्द से कार है। से शब्द के अनेक अर्थ हैं—से भिक्खू वा—यहां से शब्द का अर्थ अथ है। अथ शब्द—प्रक्रिया, प्रश्‍न, अनंतर, मंगल, उपन्यास, प्रतिवचन और समुच्चय अर्थ में होता है। यहां आनंतर्यार्थ है। से शब्द कहीं यह के अर्थ में है, कहीं उसका अर्थ में होता है। अथवा सेयंकर अर्थात् श्रेयस् श्रेयस्कर, इसका उच्चारण श्रेयस होगा। उसका अनुयोग जैसे 'सेयं मे अहिज्जिउं अज्झयणं' इस सूत्र में श्रेय अर्थात् अतिशय प्रशस्य—कल्याणकारी अथवा 'सेयकाले अकम्मं' में सेयं का अर्थ भविष्य के लिए है। सायंकार में 'साय' शब्द निपात है। यह सत्य के अर्थ में है। कार प्रत्यय लगने से सत्यंकार सायंकार है। अथवा करण ही कार है। उसका अनुयोग सत्य, तथावचन, सद्भाव, प्रश्‍न अर्थ में किया जाता है। ये चकार आदि निपात है। उनके अनुयोग का कथन शेष निपात आदि शब्दों के वचनानुयोग के उपलक्षण के लिए है।

एगत्ते त्ति एकत्वमेकवचनं तदनुयोगो यथा सम्यग्दर्शन-ज्ञान-चारित्राणि मोक्षमार्ग: (तसू. 1।1) इत्यत्रैकवचनं सम्यग्दर्शनादीनां समुदितानामे-वैकमोक्षमार्गत्वख्यापनार्थम्, असमुदितत्वे त्वमोक्ष-मार्गतेति प्रतिपादनार्थमिति 6,

एकत्व—एकत्व अर्थात् एकवचन, उसका अनुयोग एकत्व अनुयोग है। जैसे—सम्यग् ज्ञान, सम्यक् दर्शन और सम्यक् चारित्र मोक्ष मार्ग है। यहां मार्ग शब्द एकवचनांत है। इससे सम्यक् दर्शन आदि तीनों समुदित रूप से एक ही मोक्षमार्ग है, यह बताया है। असमुदित होने पर तो अमोक्षमार्गता होगी, यह प्रतिपादन करने के लिए बहुवचनांत न होकर एक वचनांत प्रयोग किया गया है।

पुहत्ते त्ति पृथक्त्वं भेदो द्विवचनबहुवचने इत्यर्थ:, तदनुयोगो यथा धम्मत्थिकाये धम्मत्थिकायदेसे धम्मत्थिकायप्पदेसा (पण्ण. 1।5) इह सूत्रे धर्मास्ति-कायप्रदेशा इत्येतद् बहुवचनं तेषामसङ्ख्यातत्व-ख्यापनार्थमिति 7,

पृथक्त्व—पृथक्त्व अर्थात् भेद, द्विवचन-बहुवचन का विचार। इसका अनुयोग इस प्रकार है, जैसे—धर्मास्तिकाय, धर्मास्तिकायदेश, धर्मास्तिकायप्रदेश इस सूत्र में धर्मास्तिकाय के प्रदेश में बहुवचन उनकी असंख्यातता के ख्यापन के लिए हैं।

संजूहे त्ति सङ्गतं युक्तार्थं यूथं पदानां पदयोर्वा समूह: संयूथम्, समास इत्यर्थ:, तदनुयोगो यथा सम्यग्दर्शनशुद्धम् (तका. 1) सम्यग्दर्शनेन सम्यग्दर्शनाय सम्यग्दर्शनाद्वा शुद्धं सम्यग्दर्शन-शुद्धमित्यादिरनेकधा इति 8,

संयूथ—संगत पद अथवा पदसमूह संयूथ है अर्थात् समास है। उसका अनुयोग इस प्रकार है, जैसे—सम्यग् दर्शनशुद्ध अर्थात् सम्यग् दर्शन के द्वारा, सम्यक् दर्शन के लिए अथवा सम्यक् दर्शन से शुद्ध, सम्यकदर्शनशुद्ध है। इस प्रकार अनेकविध है।

संकामियं ति सङ्क्रामितं विभक्तिवचनादि विभक्ति-वचनाद्यन्तरतया परिणामितं तदनुयोगो यथा साहूणं वंदणेणं नासति पावं असंकिया भावा ( ) इह साधूनामित्येतस्या: षष्ठ्या: साधुभ्य: सकाशादित्येवं लक्षणं पञ्चमीत्वेन विपरिणामं कृत्वा अशङ्किता भावा भवन्तीत्येतत् पदं सम्बन्धनीयम्, तथा अच्छंदा जे न भुंजंति न से चाई त्ति वुच्चइ। (दस. 2।2) इत्यत्र सूत्रे न स त्यागी इति उच्यते इत्येकवचनस्य बहुवचनतया परिणामं कृत्वा न ते त्यागिन उच्यन्त इत्येवं पदघटना कार्येति 9,

संक्रामित—विभक्ति और वचन आदि को बदलकर वाक्य बनाना। उसका अनुयोग, जैसे—साधु को वंदना करने से पाप नष्ट होते हैं और साधु के पास रहने से भाव अशंकित होते हैं। 'साधूनां' में यहां षष्ठी विभक्ति को साधुभ्य: सकाशात् में पंचमी विभक्ति में परिणत करके अर्थ करना चाहिए। क्योंकि वंदना के प्रसंग में साहूणं षष्ठी विभक्ति है। अशंकित भाव में विभक्ति बदलकर अर्थ होता है। अच्छंदा जे न....इस सूत्र में वचन संक्रमण है। यहां 'न स त्यागी इति उच्यते' में वह त्यागी नहीं कहा जाता एकवचन है। किन्तु बहुवचन में संक्रमण करके 'न ते त्यागिन उच्यन्ते' ऐसी पद घटना करनी चाहिए।

भिन्नमिति क्रम-कालभेदादिभिर्भिन्नं विसदृशं तदनुयोगो यथा—तिविहं तिविहेणमिति सङ्ग्रहमुक्त्वा पुन: मणेणमित्यादिना तिविहेणं ति विवृतमिति क्रमभिन्नम्, क्रमेण हि तिविहमित्येतन्न करोमीत्यादि विवृत्य ततस्त्रिविधेनेति विवरणीयं भवतीति, अस्य च क्रमभिन्नस्यानुयोगोऽयं यथा क्रमविवरणे हि यथासङ्ख्यदोष: स्यादिति तत्परिहारार्थं क्रमभेद:, तथा हि न करोमि मनसा न कारयामि वाचा कुर्वन्तं नानुजानामि कायेनेति प्रसज्यते, अनिष्टं चैतत् प्रत्येकपक्षस्यैवेष्टत्वात्, तथाहि—मन:प्रभृतिभिर्न करोमि तैरेव न कारयामि नानुजानामीति, तथा कालभेदोऽतीतादिनिर्द्देशे प्राप्ते वर्त्तमानादिनिर्द्देशो यथा जम्बूद्वीपप्रज्ञप्त्यादिषु ॠषभस्वामिनामाश्रित्य सक्के देविंदे देवराया वंदइ नमंसइ (जंबू. 2।35) त्ति सूत्रे, तदनुयोगश्‍चायं वर्तमान-निर्देशस्त्रिकालभाविष्वपि तीर्थकरेष्वेतन्न्यायप्रदर्शनार्थ इति, इदं च दोषादिसूत्रत्रयमन्यथापि विमर्शनीयम्, गम्भीरत्वादस्येति।

भिन्न—क्रम, कालभेद आदि से भिन्न—विसदृश, उसका अनुयोग, जैसे—'तिविहं तिविहेणं' यह संग्रह वाक्य है। यह संग्रह वाक्य कहकर पुन: मणेणं, वायाए आदि से तिविहेणं—विवृत्त रूप से क्रम भिन्न है। क्रम से 'तिविहं' से यह नहीं करूंगा (न करेमि) आदि से स्पष्ट कर वह त्रिविध रूप से विवेचनीय होता है। क्रम और काल आदि से भिन्न का अनुयोग इस प्रकार है। यथा—क्रम विवरण में यथासंख्य दोष होता है, उसके परिहार के लिए क्रमभेद का विचार किया जाता है। जैसे—मन से नहीं करूंगा, वचन से नहीं कराऊंगा और करते हुए का काया से अनुमोदन नहीं करूंगा, किन्तु यही इष्ट नहीं है क्योंकि यहां प्रत्येक पक्ष इष्ट है, जैसे—मन आदि से न करूंगा, मन आदि से ही नहीं कराऊंगा, मन आदि से ही उसका अनुमोदन नहीं करूंगा (यह क्रम होता है) और कालभेद—अतीत आदि का निर्देश प्राप्त होने पर भी वर्तमान आदि का निर्देश। जैसे—जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति आदि में ॠषभ स्वामी का आश्रयण करके 'सक्के देविंदे....कहा गया। उसका अनुयोग यह है कि त्रिकाल में होनेवाले सभी तीर्थंकरों में यह होता है। इस जीताचार को दिखाने के लिए अतीतगत कथन का भी वर्तमान निर्देश है। ये तीन सूत्र अत्यन्त गंभीर होने से दूसरे प्रकार से भी विमर्शनीय हैं

सू. 97,98. दसविहे.....सिद्धिविग्गहगती।

(टी.) वानुयोगस्तत्वर्थानुयोग: प्रवर्त्तत इति दानलक्षणस्यार्थस्य भेदानामनुयोगमाह—दसेत्यादि। अणुकंपेत्यादि श्‍लोक:, सार्द्ध:, अनुकंप त्ति दान-शब्दसम्बन्धादनुकम्पया कृपया दानं दीनानाथविषय-मनुकम्पादानमथवा अनुकम्पातो यद्दानं तदनुकम्पै-वोपचारात्, उक्तं च वाचकमुख्यैरुमास्वातिपूज्यपादै:—

वागनुयोग से अर्थानुयोग प्रवर्तित होता है। अत: अर्थानुयोग के रूप में दान के भेदों का उल्लेख करते हैं—दस इत्यादि। अनुकंपा इत्यादि श्‍लोक—अनुकंपा दान—जो अनुकंपा—कृपा से दान दिया जाता है। जो दीन, अनाथ आदि को अनुकंपा से दिया जाता है अथवा जो दान अनुकंपा के कारण दिया जाए वह उपचार से अनुकंपा दान है। जैसा कि वाचक मुख्य पूज्यपाद उमास्वाति ने कहा है—

कृपणेऽनाथ-दरिद्र व्यसनप्राप्ते च रोग-शोकहते।

यद्दीयते कृपार्थदनुकम्पा तद्भवेद्दानम्।।

( )

कृपण, अनाथ, दरिद्र, आपत्तिग्रस्त, रोग-शोक ग्रस्त को जो दया बुद्धि से दिया जाता है, वह अनुकंपा दान होता है।

सङ्ग्रहणं सङ्ग्रह: व्यसनादौ सहायकरणम्, तदर्थं दानं सङ्ग्रहदानम्, अथवा अभेदाद्दानमपि सङ्ग्रह उच्यते, आह च—

संग्रह दान—संग्रहण, व्यसन आदि में सहायता करना संग्रह है। उसके लिए देना संग्रह दान है। अथवा अभेद से दान भी संग्रह कहा जाता है। कहा भी है—

अभ्युदये व्यसने वा यत् किञ्चिद्दीयते सहायार्थम्।

तत् सङ्ग्रहतोऽभिमतं मुनिभिर्द्दानं न मोक्षाय।।

( )

अभ्युदय में अथवा आपत्ति आने पर यत्किंचित सहायता के लिए दिया जाता है। ज्ञानियों ने इसे संग्रहण से संग्रह दान कहा है। यह दान मोक्ष के लिए नहीं है।

तथा भयात् यद्दानं तत् भयदानम्, भयनिमित्तत्वाद्वा दानमपि भयमुपचाराद्, इति, उक्तं च—

भयदान—भय से जो दिया जाता है, वह भयदान है। भय निमित्त होने से अथवा भय उपचार से दान भी भय दान है। कहा भी है—

राजा-ऽऽरक्ष-पुरोहित-मधुमुख-

माचल्ल-दण्डपाशिषु च।

यद्दीयते भयार्थात्तद् भयदानं बुधैर्ज्ञेयम्।।

( )

जो दान राजा, आरक्षक, पुरोहित, मधुमुख, चुगलखोर, कोतवाल आदि के भय से दिया जाता है, विद्वानों ने इसे भयदान कहा है।

कालुणिए इ य त्ति कारुण्यं शोक:, तेन पुत्रवियोगादिजनितेन तदीयस्यैव तल्पादे: य जन्मान्तरे सुखितो भवत्विति वासनातोऽन्यस्य भोज्यस्य वा यद्दानं तत् कारुण्यदानम्, कारुण्यजन्यत्वाद्वा दानमपि कारुण्यमुक्तपचारादिति 4।

कारुण्यदान—कारुण्य का अर्थ शोक है। पुत्र वियोग आदि होने से उसके ही बिछौने आदि का—वह जन्मांतर में सुखी होगा इस भावना से दान देना, अथवा अन्य भोज्य का जो दान है, वह कारुण्य दान है।

तथा लज्जया ह्रिया दानं यत्तल्लज्जादानमुच्यते, उक्तं च—

लज्जादान—जो लज्जा के कारण दिया जाए वह लज्जादान है। कहा भी है—

अभ्यर्थित: परेण तु यद्दानं जनसमूहमध्यगत:।

परचित्तरक्षणार्थं लज्जायास्तद्भवेद्दानम्।।

( )

जनसमूह के बीच कोई किसी से याचना करता है तब दूसरे की बात रखने के लिए लज्जावश दान देता है, वह लज्जादान है।

गारवेणं च त्ति गौरवेण गर्वेण यद्दीयते तद् गौरवदानमिति, उक्तं च—

गौरवदान—जो दान गौरव-गर्व से दिया जाता है, वह गौरव दान है। कहा भी है—

नट-नर्त्त-मुष्टिकेभ्यो दानं सम्बन्धि-बन्धु-मित्रेभ्य:।

यद्दीयते यशोऽर्थं गर्वेण तु तद्भवेद्दानम्।।

( )

जो दान अपने यश के लिए गर्व से नट, नर्तक, मुक्केबाज तथा अपने संबंधी, बंधु और मित्रों को दिया जाता है, वह गौरवदान है।

अधर्मपोषकं दानमधर्मदानम्, अधर्मकारणत्वाद्वा अधर्म्म एवेति, उक्तं च—

अधर्मदान—अधर्म का पोषक दान अधर्मदान है अथवा अधर्म का कारण होने से वह अधर्मदान है। कहा भी है—

हिंसा-ऽनृत-चौर्योद्यत-परदार-परिग्रहप्रसक्तेभ्य:।

यद्दीयते हि तेषां तज्जानीयादधर्म्माय।।

( )

जो व्यक्ति हिंसा, झूठ, चोरी, परस्त्री और परिग्रह में आसक्त हैं उन्हें जो दान दिया जाता है, वह अधर्म-दान है।

धर्म्मकरणं यत्तद्धर्म्मदानं धर्म्म एव वा, उक्तं च—

धर्मदान—जो दान धर्म का कारण है वह धर्मदान है। अथवा धर्म ही है। कहा भी है—

समतृण-मणि-मुक्तेभ्यो यद्दानं दीयते सुपात्रेभ्य:।

अक्षयमतुलमनन्तं तद्दानं भवति धर्म्माय।।

( )

तृण, मणि और मुक्ता में सम जो सुपात्र हैं, उन्हें दिया जानेवाला दान धर्मदान है। यह दान अक्षय, अतुल और अनंत है।

काही इ य त्ति करिष्यति कञ्चनोपकारं ममायमिति बुद्ध्या यद्दानं तत् करिष्यतीति दानमुच्यते।

करिष्यतिदान—यह भविष्य में मेरे पर कुछ उपकार करेगा, इस बुद्धि से जो दान दिया जाता है, वह करिष्यति दान कहा जाता है।

तथा कृतं ममानेन तत् प्रयोजनमिति प्रत्युपकारार्थं यद्दानं तत् कृतमिति, उक्तं च—

कृतमितिदान—इसने मेरे पर उपकार किया है अत: प्रत्युपकार के लिए जो दिया जाता है वह कृतमिति दान है। कहा भी है—

शतश: कृतोपकारो दत्तं च सहस्रशो ममानेन।

अहमपि ददामि किञ्चित् प्रत्युपकाराय तद्दानम्।।

( )

इसने मेरा सैंकड़ों बार उपकार किया है। इसने मुझे हजारों बार दिया है। मैं भी प्रत्युपकार के लिए कुछ दूं। इस भावना से दिया गया दान कृतदान है।

उक्तलक्षणाद्दानाच्छुभाशुभा गतिर्भवतीति सामान्यतो गतिनिरूपणायाह—दसेत्यादि, निरयगति त्ति निर्ग्गता अयात् शुभादिति निरया नारका:, तेषां गतिर्गम्यमान-त्वान्नरक:, तद्गतिनामकर्मोदयसम्पाद्यो नारकत्वलक्षण: पर्यायविशेषो वेति निरयगति:, तथा निरयाणां नारकाणां विग्रहान् क्षेत्रविभागानतिक्रम्य गति: गमनं निरयविग्रहगति: स्थितिनिवृत्तिलक्षणा ॠजुवक्ररूपा विहायोगतिकर्म्मापाद्या वेति,

उक्त लक्षण दान से शुभ-अशुभ गति होती है। अत: सामान्य रूप से गति का निरूपण करने के लिए कहते हैं—दस इत्यादि। निरयगति—जो शुभ से निर्गत है, वे निरय—नारक हैं। उनकी गति गम्यमान होने से नरकगति है। अथवा जिस गतिनामकर्म के उदय से नारकत्व विशेष पर्याय प्राप्त होता है, वह नरकगति है। निरयों—नारकों के क्षेत्र विभाग का अतिक्रमण कर होने वाली गति नरकविग्रहगति है। अथवा गति शब्द का अर्थ है—स्थिति निवृत्ति लक्षणा (गमनरूपा), ॠजु एवं वक्रगति रूपा अथवा विहायोगति कर्म संपाद्या गति।

एवं तिर्यङ्-नर-नाकिनामपीति, सिद्धिगइ त्ति। सिध्यन्ति निष्ठितार्था भवन्ति यस्यां सा सिद्धि:, सा चासौ गम्यमानत्वाद् गतिश्‍चेति सिद्धिगति: लोकाग्र-लक्षणा, तथा सिद्धविग्गहगइ त्ति सिद्धस्य मुक्तस्य विग्रहस्य आकाशविभागस्यातिक्रमणे गति: लोकान्त-प्राप्ति: सिद्धविग्रहगतिरिति, विग्रहगतिर्वक्रगतिरप्युच्यते परं सिद्धस्य सा नास्तीति तत्साहचर्यान्नारकादीनामप्यसौ न व्याख्यातेति, अथवा द्वितीयपदैर्नारकादीनां वक्रगतिरुक्ता, प्रथमैस्तु निर्विशेषणतया पारिशेष्यात् ॠजुगति:, सिद्धिगइ त्ति सिद्धौ गमनम्, निर्विशेषणत्वाच्च अनेन सामान्या सिद्धिगतिरुक्ता, सिद्ध(ऽ)विग्गहगइ त्ति सिद्धावविग्रहेण अवक्रेण गमनं सिद्ध्यविग्रहगति:, अनेन च विशेषणापेक्षायां विशिष्टा सिद्धिगतिरुक्ता, सामान्यविशेषविवक्षया चानयोर्भेद इति।

इसी प्रकार तिर्यंच, मनुष्य और देवों की गति भी होती है। सिद्धिगति—जहां जीव सिद्ध होते हैं, निष्ठितार्थ होते हैं, वह सिद्धि है। वह गम्यमान होने से गति, सिद्धिगति है। यह लोकाग्रलक्षणा है। तथा सिद्धात्मा की आकाश विभाग का अतिक्रमण करने पर होनेवाली लोकांत प्राप्ति रूपा गति सिद्धविग्रहगति है। वक्रगति भी विग्रहगति कहलाती है। किन्तु सिद्ध जीवों के वक्रगति नहीं होती है। उनके साहचर्य से नारक आदि की वक्रगति कही है। प्रथम पद से तो निर्विशेष रूप से ॠजुगति शेष रहती है। सिद्धिगति—सिद्धि गमन। इससे निर्विशेषण रूप से सामान्य सिद्धिगति कही गई है। सिद्धऽविग्रहगति—सिद्धिगति में अविग्रह से—अवक्रता से गमन होने से सिद्धयविग्रहगति1 है। इस विशेष से विशेष सिद्धिगति कही गई है। ये दोनों भेद सामान्य और विशेष की अपेक्षा है।

सू. 99. दस....सिरमुंडे।

(टी.) सिद्धिगतिर्मुण्डानामेव भवतीति मुण्डनिरूप-णायाह—दसेत्यादि, मुण्डयति अपनयतीति मुण्ड:, स च श्रोत्रेन्द्रियादिभेदाद् दशधेति, शेशं सुगमम्।

सिद्धिगति मुंडों के ही होती है, अत: मुंड का निरूपण करने के लिए कहते हैं—दस इत्यादि। जो मुंडन करता है, अपनयन करता है वह मुंड है। वह श्रोत्रेन्द्रिय मुंड आदि के भेद से दस प्रकार का है। शेष सुगम है।

सू. 100. दसविधे....कप्पो य।

(टी.) मुण्डा दशेति सङ्ख्यानमतस्तद्विधय उच्यन्ते, दसेत्यादि, परिकम्मं गाहा, परिकर्म्म संकलनाद्यनेकविधं गणितप्रसिद्धम्, तेन यत् सङ्ख्येयस्य सङ्ख्यानं परिगणनं तदपि परिकर्म्मेत्युच्यते, एवं सर्वत्रेति 1, व्यवहार: श्रेणीव्यवहारादि: पाटीगणितप्रसिद्धोऽनेकधा 2, रज्जु त्ति, रज्ज्वा यत् सङ्ख्यानं तद्रज्जुरभिधीयते, तच्च क्षेत्रगणितम् 3, रासि त्ति धान्यादेरुत्करस्तद्विषयं सङ्ख्यानं राशि:, स च पाट्यां राशिव्यवहार इति प्रसिद्ध: 4, कलासवन्ने य त्ति कलानाम् अंशानां सवर्णनं सवर्ण: सदृशीकरणं यस्मिन् सङ्ख्याने तत् कलासवर्णम् 5 जावंताव इ ति जावं ताव त्ति वा गुणकारो त्ति वा एगट्ठं ( ) इति वचनाद् गुणकारस्तेन यत् सङ्ख्यानं तत्तथै-वोच्यते, तच्च प्रत्युत्पन्नमिति लोकरूढम्, अथवा यावत: कुतोऽपि तावत एव गुणकाराद् यादृच्छिकादित्यर्थ:, यत्र विवक्षितं सङ्कलनादिकमानीयते तद् यावत्ता-वत्सङ्ख्यानमिति, तत्रोदाहरणम्—

मुंड दस प्रकार के हैं। यह संख्यान है अत: संख्या की विधियां कहते हैं—दस इत्यादि। परिकर्म गाथा—परिकर्म संकलन आदि अनेक प्रकार का है। वह गणित प्रसिद्ध है। गणित से संख्येय की संख्या का परिगणन परिकर्म कहलाता है। इसी प्रकार सर्वत्र है। व्यवहार—पाटीगणित प्रसिद्ध श्रेणी व्यवहार आदि, इसके भी अनेक प्रकार हैं। रज्जु—रस्सी—रज्जु द्वारा जिसकी गणना की जाए वह रज्जु कहलाता है। यह क्षेत्रगणित है। राशि—धान्य आदि का ढेर, तद्विषयक गणना राशि है। वह पाटी—गणित में राशि-व्यवहार से प्रसिद्ध है। कलासवर्ण—जिस संख्या में कला—अंशों का सवर्णन—सदृशीकरण हो वह कलासवर्ण है। यावत् तावत्—इसका अर्थ है गुणकार। यावत् तावत् और गुणकार एकार्थक है। इस वचन के अनुसार इससे जो संख्यान है वह वैसे ही कहा जाता है और वह प्रत्युत्पन्न है, ऐसा लोकरूढ़ है। अथवा यावत् से कहीं से भी यथेष्ट गुणकार से यथेष्ट संकलित किया जाता है। जिसमें विवक्षित संकलन आदि लाया जाता है, उसे यावत् तावत् कहते हैं। इसका उदाहरण इस प्रकार है—

गच्छो वाञ्छाभ्यस्तो वाञ्छयुतो गच्छसङ्गुण: कार्य:।

द्विगुणीकृतवाञ्छहृते वदन्ति सङ्कलितमाचार्या:।।

( )

गच्छ—पहले जो संख्या सोची जाए। वांछा (इष्ट)—इच्छानुसार जिस संख्या से गुणन किया जाए। गच्छ संख्या को इष्ट संख्या से गुणन करते हैं फिर उसमें इष्ट मिलाते हैं। पुन: उस संख्या को गच्छ से गुणन करते हैं। तदनन्तर गुणनफल में इष्ट के दुगुने का भोग देने पर गच्छ का योग आता है। इसे आचार्य संकलित कहते हैं।

अत्र किल गच्छो दश 10, ते च वाञ्छया यादृच्छिकगुणकारेणाष्टकेनाभ्यस्ता: जाताऽशीति: 80, ततो वाञ्छयुतास्ते अष्टाशीति: 88, पुनर्गच्छेन दशभि: सङ्गुणिता अष्टौ शतान्यशीत्यधिकानि जातानि 880, ततो द्विगुणीकृतेन यादृच्छिकगुणकारेण षोडशभिर्भागे हृते यल्लभ्यते तद् दशानां संकलितमिति 55, इदं च पाटीगणितं श्रूयते इति 6, तथा वर्ग: संख्यानम्, यथा द्वयोर्वर्गश्‍चत्वार: सदृशद्विराशिघात: (त्रिशती) इति वचनात् 7, घणो य त्ति घन: सङ्ख्यानं यथा द्वयोर्घनोष्टौ समत्रिराशिहति: (त्रिशती) इति वचनात् 8,

यहां गच्छ 10 है। उसे वांछा 8 से गुणा किया जाता है फिर प्राप्त गुणनफल 80 में 8 को जोड़ा जाता है। कुल 88 होता है। पुन: गच्छ 10 से 88 का गुणन करने पर 880 प्राप्त होता है। इसे द्विगुणीकृत वांछा 8+8=16 से भाग दिया जाता है। इससे दस का संकलित (एक से दस तक की संख्या का संकलन) 880÷16=55 आता है। इसे पाटीगणित कहा जाता है। वर्ग-संख्या यथा—2 का वर्ग 4 है। सदृश द्विराशिघात के अनुसार किसी भी संख्या को उसी संख्या से गुणन करना वर्ग संस्थान है। घन—समत्रिराशिहति के अनुसार तीन समान संख्याओं का गुणनफल (यथा—4×4×4=64)।

वग्गवग्गो त्ति वर्गस्य वर्गो वर्गवर्ग:, स च सङ्ख्यानम्, यथा द्वयोर्वर्गश्‍चत्वारश्‍चतुर्णां वर्ग: षोडशेति, अपिशब्द: समुच्चये 9,

वर्ग-वर्ग—वर्ग का वर्ग वर्ग-वर्ग है। यह संख्यान है, जैसे 2 का वर्ग 4 है। चार का वर्ग 16 है, (2×2=4×4=16 वर्ग-वर्ग है।) अपि शब्द समुच्चय अर्थ में है।

कप्पो य त्ति गाथाधिकम्, तत्र कल्प: छेद:, क्रकचेन काष्ठस्य, तद्विषयं सङ्ख्यानं कल्प एव यत् पाट्यां क्राकचव्यवहार इति प्रसिद्धमिति, इह च परिकर्म्मादीनां केषाञ्चिदुदाहरणानि मन्दबुद्धीनां दुरवगमानि भविष्यन्त्यतो न प्रदर्शितानीति 10।

कल्प—कल्प गाथाधिक है। कल्प अर्थात् छेद—आरे से काष्ठ का छेदन कल्प है। तद्विषय संख्यान कल्प है। यह पाटीगणित में क्राकचव्यवहार1 के नाम से प्रसिद्ध है। यहां परिकर्म आदि के कुछ उदाहरण मंदबुद्धिवालों के लिए दुर्बोधिगम्य होने से उनका उल्लेख नहीं किया गया है।

सू. 101. दसविधे....दसविहं तु।

(टी.) दश मुण्डा उक्तास्ते च प्रत्याख्यानतो भवन्तीति प्रत्याख्याननिरूपणायाह—दसविहेत्यादि, प्रतिकूलतया आ मर्यादया ख्यानं प्रकथनं प्रत्याख्यानं निवृत्तिरित्यर्थ:। अणागय गाहा सार्द्धा, अणागय त्ति अनागतकरणादनागतं पर्युषणादावाचार्यादिवैयावृत्य-करणान्तरायसद्भावादारत एव तत्तप:करणमित्यर्थ:, उक्तं च—

परम्पर सूत्र में दस मुंड कहे गए। वे प्रत्याख्यान से होते हैं। अत: प्रत्याख्यान के निरूपण के लिए दसविधे इत्यादि कहा है। प्रतिकूलता से मर्यादापूर्वक ख्यान—कथन प्रत्याख्यान—निवृत्ति है। अनागत गाथा सार्ध है। अनागत—भविष्य में करणीय को पहले ही कर लेना अनागत प्रत्याख्यान है। पर्युषण आदि में आचार्य आदि की वैयावृत्य करने में अंतराय न हो, इस भावना से पहले ही तपस्या कर लेना। कहा भी है—

होही पज्जोसवणा मम य तया अंतराइयं होज्जा।

गुरुवेयावच्चेणं तवस्सिगेलन्नयाए वा।।

सो दाइ तवोकम्मं पडिवज्जइ तं अणागए काले।

एयं पच्चक्खाणं अणागयं होइ नायव्वं।।

(आवनि. 1053,54)

पर्युषणा होने से गुरु की वैयावृत्य करने अथवा तपस्वी और ग्लान की सेवा करने में मुझे बाधा आएगी, अत: अनागत काल के लिए वर्तमान में तप:कर्म स्वीकार करना अनागत प्रत्याख्यान है।

अइक्कंतं ति एवमेवातीते पर्युषणादौ करणादतिक्रान्तम्, आह च—

अतिक्रांत—इसी प्रकार अतीत के पर्युषण आदि में करणीय तप को नहीं कर पाने पर बाद में करना अतिक्रांत प्रत्याख्यान है। कहा भी है—

पज्जोसवणाए तवं जो खलु न करेइ कारणज्जाए।

गुरुवेयावच्चेणं तवस्सिगेलन्नयाए वा।।

सो दाइ तवोकम्मं पडिवज्जइ तं अइच्छिए काले।

एयं पच्चक्खाणं अइक्कंतं होइ नायव्वं।।

(आवनि. 1055,56)

जो गुरु की वैयावृत्त्य तथा तपस्वी और ग्लान की सेवा के कारण पर्युषणा में तप नहीं कर पाता, वह काल के अतिक्रांत होने पर तप: कर्म स्वीकार करता है, वह अतिक्रांत प्रत्याख्यान है।

कोडीसहियं ति कोटीभ्याम् एकस्य चतुर्थादेरन्तविभागोऽपरस्य चतुर्थादेरेवारम्भविभाग इत्येवंलक्षणाभ्यां सहितं मिलितं युक्तं कोटीसहितं मिलितोभयप्रत्याख्यानकोटेश्‍चतुर्थादे: करणमित्यर्थ:, अभाणि च—

कोटि-सहित—एक चतुर्थ भक्त उपवास की समाप्ति और दूसरे उपवास का आरंभ विभाग—इस प्रकार के लक्षणों सहित (तप) कोटि सहित है। अर्थात् जिसमें दोनों प्रत्याख्यान की कोटि मिलती है वह कोटि सहित प्रत्याख्यान है। कहा भी है—

पट्ठवणओ उ दिवसो पच्चक्खाणस्स निट्ठवणओ उ।

जहियं समिंति दुन्नि उ तं भन्नइ कोडिसहियं तु।।

(आवनि. 1057)

एक प्रत्याख्यान की समाप्ति तथा दूसरे प्रत्याख्यान का प्रारंभ—ये दोनों जहां मिलते हैं, उसको कोटि सहित प्रत्याख्यान कहा जाता है।

नियंटियं ति नितरां यन्त्रितं प्रतिज्ञातदिनादौ ग्लानत्वाद्यन्तरायभावेऽपि नियमात् कर्त्तव्यमिति हृदयम्, एतच्च प्रथमसंहननानामेवेति, अभ्यधायि च—

नियंत्रित—ग्लानत्व आदि अंतराय होने पर भी प्रतिज्ञात दिनों में मैं अमुक प्रकार का तप अवश्य करूंगा—यह इसका भाव है। यह प्रथम वज्रॠषभनाराच संहनन वालों के ही होता है। कहा भी है—

मासे मासे य तवो अमुगो अमुगदिवसे य एवइओ।

हट्ठेण गिलाणेण व कायव्वो जाव ऊसासो।

एयं पच्चक्खाणं नियंटियं धीरपुरिसपन्नत्तं।

जं गिण्हंतऽणगारा अणिस्सियप्पा अपडिबद्धा।।

चोद्दसपुव्वी जिणकप्पिएसु पढमम्मि चेव संघयणे।

एयं वोच्छिन्नं खलु थेरा वि तया करेसी य।।

मैं स्वस्थ रहूं या अस्वस्थ, जब तक श्‍वास रहे तब तक प्रत्येक मास के अमुक-अमुक दिनों में अमुक तपस्या करूंगा, यह धीर पुरुषों द्वारा प्रज्ञप्त नियंत्रित प्रत्याख्यान है। यह प्रत्याख्यान विषयों से अनिश्रित शरीर से अप्रतिबद्ध, वज्रॠषभनाराच संहननवाले, चतुर्दशपूर्वी और जिनकल्पी करते हैं। उस समय स्थविर मुनि भी इस प्रत्याख्यान को करते थे। चतुर्दशपूर्वी, जिनकल्पी और प्रथम संहनन के विच्छेद के साथ यह नियंत्रित प्रत्याख्यान भी विच्छिन्न हो गया।

सागारं ति आक्रियन्त इत्याकारा: प्रत्याख्यानाप-वादहेतवोऽनाभोगाद्यास्तैराकारै: सहेति साकारम् 5।

साकार—जो किया जाता है वह आकार है। ये प्रत्याख्यान के अपवाद हेतु हैं जैसे अनाभोग आदि। उन आकारों सहित साकार प्रत्याख्यान है।

अणागारं ति अविद्यमाना आकारा महत्तराकारादयो निश्छिन्नप्रयोजनत्वात् प्रतिपत्तुर्यस्मिंस्तदनाकारम्, तत्रापि अनाभोग-सहसाकारावाकारौ स्याताम्, मुखेऽङ्गुल्यादि-प्रक्षेपसम्भवादिति 6।

अनाकार—जिसमें महत्तराकार आदि अपवाद न हो, वह अपवाद रहित प्रत्याख्यान अनाकार है। क्योंकि इसमें स्वीकर्ता निश्छिन्न प्रयोजन वालाहोता है। उसमें भी अनाभोग और सहसाकार आकार तो रहते ही हैं। क्योंकि मुख में अंगुली आदि का प्रक्षेप हो सकता है।

परिमाणं सङ्ख्यानं दत्ति-कवल-गृह-भिक्षादीनां कृतं यस्मिंस्तत् परिमाणकृतमिति, यदाह—

परिमाणकृत—संख्यान परिमाण है। दत्ति, कवल, गृह, भिक्षा आदि की जो मर्यादा या परिमाण किया जाए वह परिमाण कृत प्रत्याख्यान है। जैसे कहा है—

दत्तीहि व कवलेहिं व घरेहिं भिक्खाहिं अहव दव्वेहिं।

जो भत्तपरिच्चायं करेइ परिमाणकडमेयं।।

(आवनि. 1063)

जो मुनि दत्ती, कवल, घर, भिक्षा अथवा द्रव्य के परिमाण से भक्तप्रत्याख्यान करता है, वह परिमाणकृत प्रत्याख्यान है।

निरवसेसं ति निर्गतमवशेषमपि अल्पाल्पमप्यशना-द्याहारजातं यस्मात् तन्निरवशेषम्, निरवशेषं वा सर्वमशनादि तद्विषयत्वाद् निरवशेषमिति, अभिहितं च—

निरवशेष—अशन आदि आहार के प्रकारों का संपूर्ण-अवशेष रहित प्रत्याख्यान निरवशेष है अथवा सभी प्रकार के अशन आदि आहार इसका विषय होने से निरवशेष है। कहा भी है—

सव्वं असणं सव्वं च पाणगं सव्वखज्ज-पेज्जविहिं।

परिहरइ सव्वभावेण एयं भणियं निरवसेसं।।

(आवनि. 1064)

सर्व आहार, सर्व पानक, सर्व खाद्य एवं सब प्रकार के स्वाद्य आदि भोज्य प्रकार का सर्व प्रकार से त्याग करना निरवशेष प्रत्याख्यान है।

सएययं चेव त्ति केतनं केत: चिह्नमङ्गुष्ठ-मुष्टि-ग्रन्थि गृहादिकं स एव केतक:, सह केतकेन सकेतकं ग्रन्थ्यादिसहितमित्यर्थ:, भणितं च—

संकेत—केत, केतन, चिह्न ये संकेत के अपर नाम हैं। अंगुष्ठ, मुष्टि, ग्रंथि, घर आदि केतक हैं। इनके साथ सकेतक—ग्रंथि आदि सहित प्रत्याख्यान है। कहा भी है—

अंगुट्ठ-मुट्ठि-गंठी-धरसेउस्सास-थिबुग-जोइक्खे।

भणियं सकेयमेयं धीरेहिं अणंतणाणीहिं।।

(आवनि. 1065)

अंगुष्ठ, मुष्टि, ग्रंथि, घर, स्वेद, उच्छ्वास, स्तिबुक—ओसबिंदु तथा ज्योतिष्क आदि के संकेत से किया जानेवाला प्रत्याख्यान संकेत प्रत्याख्यान है, अनंतज्ञानी धीरपुरुषों ने ऐसा कहा है।

अद्धाए त्ति अद्धाया: कालस्य, पौरुष्यादिकालमान-माश्रित्येत्यर्थ:, न्यगादि च—

अद्धा—अद्धा अर्थात् काल। जो पौरुषी आदि कालमान के आधार पर किया जाए वह अद्धा प्रत्याख्यान है। कहा भी है—

अद्धापच्चक्खाणं जं तं कालप्पमाणछेएणं।

पुरिमड्ढ-पोरिसीहिं मुहुत्त-मास-ऽद्धमासेहिं।।

(आवनि. 1066)

पुरिमार्ध, पौरुषी, मुहूर्त्त, मास, अर्धमास आदि के प्रमाण से काल-विभाजन द्वारा जो प्रत्याख्यान किया जाता है, वह अद्धा प्रत्याख्यान है।

पच्चक्खाणं दसविधं तु त्ति प्रत्याख्यानशब्द: सर्वत्रानागतादौ सम्बध्यते, तुशब्द एवकारार्थ:, ततो दशविधमेवेति, इहोपाधिभेदात् स्पष्ट एव भेद इति न पौनरुक्त्यामाशङ्कनीयमिति।

प्रत्याख्यान के दस प्रकार हैं। सर्वत्र अनागत आदि शब्दों में प्रत्याख्यान शब्द जोड़ा जाए। तु शब्द एव—ही के अर्थ में है। अत: प्रत्याख्यान दस प्रकार का ही है। यहां उपाधि भेद से भेद स्पष्ट ही है। अत: इसमें पुनरुक्ति दोष की आशंका नहीं करनी चाहिए।

सू. 102. दसविहा....दसविहा उ।।

(टी.) प्रत्याख्यानं हि साधुसामाचारीति तदधिकारादन्यामपि सामाचारीं निरूपयन्नाह—दसेत्यादि, समाचरणं समाचार:, तद्भाव: सामाचार्यम्, तदेव सामाचारी संव्यवहार इत्यर्थ:, इच्छेत्यादि सार्द्ध: श्‍लोक:, इच्छ त्ति एषणमिच्छा, करणं कार:, तत्र कारशब्द: प्रत्येकमभिसम्बधनीय:, इच्छया बलाभियोगमन्तरेण कार इच्छाकार:, इच्छाक्रियेत्यर्थ:, तथा चेच्छाकारेण ममेदं कुरु, इच्छाप्रधानक्रियया न बलाभियोगपूर्विकयेति भावार्थ:, अस्य च प्रयोग: स्वार्थं परार्थं वा चिकीर्षन् यदा परमभ्यर्थयते, उक्तं च—

प्रत्याख्यान साधु की सामाचारी है। इस सामाचारी के अधिकार से अन्य सामाचारी का भी निरूपण करने के लिए कहा है—दस इत्यादि। समाचरण समाचार है। उसका भाव सामाचार्य है। वही सामाचारी संव्यवहार है। इच्छा इत्यादि सार्ध श्‍लोक—इच्छा—एषणा इच्छा है। करना कार है। यहां कार शब्द प्रत्येक के साथ संबंधनीय है। इच्छा से—बल प्रयोग के अभाव से करना इच्छाकार है। इच्छा हो तो मेरा यह कार्य करो। यह इच्छाप्रधान क्रिया है न कि बलात् की जानेवाली। इसका प्रयोग स्वयं के लिए अथवा औरों के लिए करने की इच्छा होती है तब वह दूसरे के द्वारा अभ्यर्थित होता है। कहा भी है—

जइ अब्भत्थेज्ज परं कारणजाए करेज्ज व से कोइ।

तत्थ उ इच्छाकारो न कप्पइ बलाभिओगो उ।।

(आवनि. 668)

कोई मुनि रोग या अन्य कोई कारण उपस्थित होने पर दूसरे मुनि को कार्य करने की अभ्यर्थना करे तो वहां भी इच्छाकार—'तुम्हारी इच्छा हो तो यह काम करो' का प्रयोग करे। साधु को बल प्रयोग से कार्य करवाना नहीं कल्पता।

तथा मिथ्या वितथमनृतमिति पर्याया:, मिथ्या करणं मिथ्याकार:, मिथ्याक्रियेत्यर्थ:, तथा च संयमयोगे विदितजिनवचनसारा: साधवस्तत्क्रियावैतथ्यदर्शनाय मिथ्याकारं कुर्वते, मिथ्याक्रियेयमिति हृदयम्, भणितं च—

मिथ्या—वितथ, अनृत ये मिथ्या के पर्याय हैं। मिथ्या करना मिथ्याकार है। इसका अर्थ है मिथ्या क्रिया। संयम योग में जो जिनवाणी का सार जानते हैं वे साधु उस क्रिया की वितथता को प्रकट करने के लिए मिथ्याकार करते हैं। अर्थात् भूल हो जाने पर मेरी यह क्रिया मिथ्या हो, ऐसा कहते हैं। कहा भी है—

संजमजोगे अब्भुट्ठियस्स जं किंचि वितहमायरियं।

मिच्छा एयं ति वियाणिऊण मिच्छ त्ति कायव्वं।।

(पञ्चा. 12।10)

संयम-योग में अभ्युत्थित मुनि द्वारा जो कुछ मिथ्या आचरण हुआ हो, उसे 'यह मिथ्या है' ऐसा जानकर मिथ्या-दुष्कृत करना चाहिए।

तथा करणं तथाकार:, स च सूत्रप्रश्‍नादिगोचर:, यथा भवद्भिरुक्तं तथैवेमित्येवंस्वरूप:, गदितं च—

तथाकार—तथा स्वीकार करना तथाकार है। इसका विषय सूत्र, प्रश्‍न आदि है। जैसे—तहत्ति—आप द्वारा उक्त कथन वैसा ही है। इस प्रकार का ही है, ऐसा कहना। कहा भी है—

वायणपडिसुणणाए उवएसे सुत्तअत्थकहणाए।

अवितहमेयं ति तहा पडिसुणणाए तहक्कारो।।

(पञ्चा. 12।15)

मुनि गुरु से वाचना को सुनते समय, उपदेश के समय तथा सूत्रार्थ के कथन में अथवा गुरु कोई बात कहे, तब शिष्य 'तथाकार' आप जो कह रहे हैं, वह अवितथ है ऐसा कहे।

अयं च पुरुषविशेषविषय एव प्रयोक्तव्य इति, अगादि च—

यह तथाकार सामाचारी पुरुष विशेष के संदर्भ में ही प्रयोक्तव्य है। कहा भी है—

कप्पाकप्पे परिनिट्ठियस्स ठाणेसु पंचसु ठियस्स।

संजम-तवड्ढगस्स उ अविगप्पेणं तहक्कारो।।

(पञ्चा. 12।14)

जो कल्प और अकल्प के पूर्ण ज्ञाता हो। जो पांच महाव्रतों में स्थित हो, संयम और तप से संपन्न हो, उनके प्रति निर्विकल्पभाव से तथाकार सामाचारी का प्रयोग करना चाहिए।

आवस्सिया य त्ति अवश्यकर्त्तव्यैर्योगैर्निष्पन्ना-ऽऽवश्यकी, च: समुच्चये, एतत्प्रयोग आश्रयान्निर्गच्छत: आवश्यकयोगयुक्तस्य साधोर्भवति, आह हि—

आवश्यिकी—अवश्य करणीय योग से निष्पन्न आवश्यिकी है। यहां च समुच्चय अर्थ में है। यह प्रयोग आवश्यक योगयुक्त साधु के उपाश्रय आदि से बाहर जाते समय होता है। कहा भी है—

कज्जे गच्छंतस्स उ गुरुनिद्देसेण सुत्तनीईए।

आवस्सिय त्ति नेया सुद्धा अन्नत्थजोगाओ।।

(पञ्चा. 12।18)

गुरु की आज्ञा से, आगम की विधि अनुसार वसति से बाहर जाते हुए अन्वर्थ योग से आवश्यिकी ज्ञातव्य है।

अन्वर्थयोगादित्यर्थ:। तथा निषेधेन निर्वृत्ता नैषेधिकी व्यापारान्तर-निषेधरूपा, प्रयोगश्‍चास्या आश्रये प्रविशत इति, यत आह—

अन्वर्थ योग से ऐसा तात्पर्य है। निषेध से निर्वृत्त नैषेधिकी है। यह व्यापारांतर से निषेध रूप है। इसका प्रयोग उपाश्रय (वसति) में प्रवेश करते समय होता है। क्योंकि कहा है—

एवोग्गहप्पवेसे निसीहिया तह निसिद्धजोगस्स।

एयस्सेसा उचिया इयरस्स

अनिषिद्धयोगस्य' न चेव नत्थि त्ति।।

(पञ्चा. 12।22)

इसी प्रकार अवग्रह (शय्या आदि) में प्रवेश करते समय अन्य व्यापार निरुद्ध होने से नैषेधिकी सामाचारी—अर्थात् अब मैं इतर कार्य से निर्वृत्त हो गया हूं, यह कहने का विधान है। यह 'निस्सही' नैषेधिकी शब्द का उच्चारण उचित है। इतर—अनिषिद्ध योग का यह अन्वर्थ नहीं है, इसलिए यहां यह अर्थ है।

अन्वर्थो नास्तीति कृत्वेत्यर्थ:। तथा आप्रच्छनमापृच्छा, सा विहारभूमिगमनादिषु प्रयोजनेषु गुरो: कार्या, चशब्द: पूर्ववत्, इहोक्तम्—

अन्वर्थ वही है इसलिए वह अर्थ है। आपृच्छा—अनुमति लेना। यह आपृच्छ विहारभूमि गमन आदि में गुरुजनों से अनुमति लेना है। च शब्द पूर्ववत् है। यहां कहा है—

आपुच्छणा उ कज्जे गुरुणो तस्सम्मयस्स वा नियमा।

एवं खु तयं सेयं जायइ सइ निज्जराहेऊ।।

(पञ्चा. 12।26)

कार्य होने पर गुरु अथवा गुरुसम्मत रत्‍नाधिक से अनुमति लेना आपृच्छा सामाचारी है। इस प्रकार गुरु आज्ञापूर्वक कार्य करना शिष्य के लिए सदा श्रेयस्कर व निर्जरा का हेतु होता है।

तथा प्रतिपृच्छा प्रतिप्रश्‍न:, सा प्राग्‍नियुक्तेनापि करणकाले कार्या, पूर्वनिषिद्धेन वा प्रयोजनतस्तदेव कर्त्तुकामेनेति, यदाह—

प्रतिपृच्छा—प्रतिप्रश्‍न, पूर्वनिर्दिष्ट होने पर भी करते समय पुन: पूछना अथवा पूर्व निषिद्ध होने पर प्रयोजनत: उसी को करने के लिए पूछना प्रतिपृच्छा है। जैसे कहा है

पडिपुच्छणा उ कज्जे पुव्वनिउत्तस्स करणकालम्मि।

कज्जंतरादिहेउं निद्दिट्ठा समयकेऊहिं।।

(पञ्चा. 12।30)

पूर्व में गुरु द्वारा नियुक्त कार्य में पुन: प्रयोजन होने पर करणकाल में अन्य और कोई कार्य करने की अपेक्षा होने पुन: गुरु से पूछना प्रतिपृच्छा है। समय—आगम अथवा समय चिह्न से निर्दिष्ट कार्य में प्रतिपृच्छा करना प्रतिपृच्छा सामाचारी है।

तथा छन्दना च प्राग्गृहीतेनाशनादिना कार्या, इहावाचि—

छंदना—पूर्व गृहीत अशन आदि के लिए छंदना की जानी चाहिए। यहां कहा है—

पुव्वगहिएण छंदण गुरुआणाए जहारिहं होइ।

असणादिणा उ एसा णेयेह विसेसविसय त्ति।।

(पञ्चा. 12।34)

पूर्व आनीत आहार आदि के लिए यथार्ह दूसरे मुनियों को आमंत्रित करना छंदना है। यह छंदना साधु विशेष विषया ज्ञातव्य है। अर्थात् अपने लिए प्राप्त अशन आदि के लिए साधर्मिक साधुओं को आमंत्रित करना।

तथा निमन्त्रणा अगृहीतेनैवाशनादिना भवदर्थमहम-शनादिकमानयाम्येवंभूता, इहार्थे अभ्यधायि—

निमंत्रणा—अशन आदि अगृहीत मुनियों को ही आपके लिए अशन आदि लाऊं—इस प्रकार निमंत्रित करना निमंत्रणा है। कहा भी है—

सज्झाया उव्वाओ श्रान्त:

गुरुकिच्चे सेसगे असंतम्मि।

तं पुच्छिऊण कज्जे सेसाण निमंतणं कुज्ज।।

(पञ्चा. 12।38)

स्वाध्याय आदि करके परिश्रांत होकर गुरुकृत्य करके अशन आदि की अविद्यमानता में गुरु को पूछकर भक्तपान आदि लाने के लिए शेष साधुओं को निमंत्रित करना, जैसे—क्या आपके लिए आहार आदि लाऊं? यह निमंत्रणा सामाचारी है।

तथा उवसंपय त्ति उपसंपत् इतो भवदीयो-ऽहमित्यभ्युपगम:, सा च ज्ञान-दर्शन-चारित्रार्थत्वात् त्रिधा, तत्र ज्ञानोपसम्पत् सूत्रार्थयो: पूर्वगृहीतयो: स्थिरीकरणार्थं तथा वित्रुटितसन्धानार्थं तथा प्रथमतो ग्रहणार्थमुपसम्पद्यते, दर्शनोपसम्पदप्येवम्, नवरं दर्शनप्रभावकसम्मत्यादिशास्त्रविषया, चारित्रोपसम्पच्च वैयावृत्यकरणार्थं क्षपणार्थं वोपसम्पद्यमानस्येति, भणितं हि—

उपसंपद—गुरु से अनुज्ञा पूर्वक गच्छांतर में ज्ञान आदि हेतु आश्रयण। वह ज्ञान, दर्शन और चारित्र के लिए तीन प्रकार की है।1 ज्ञान उपसंपदा—पूर्वगृहीत सूत्र और अर्थ के स्थिरीकरण तथा त्रुटित के संधान के लिए होती है। यह प्रथमत: तो सूत्र और अर्थ के ग्रहण के लिए ली जाती है। दर्शन उपसंपदा भी इसी प्रकार है। तथापि दर्शन प्रभावक 'सम्मति' आदि शास्त्रविषयक है। चारित्र उपसंपदा—वैयावृत्य करने के लिए अथवा उपसंपद्यमान के क्षपणा—तपस्या विषयक है। कहा भी है—

उवसंपया य तिविहा नाणे तह दंसणे चरित्ते य।

दंसण-नाणे तिविहा दुविहा य चरित्तअट्ठाए।।

वत्तणसंधणगहणे सुत्तत्थोभयगया उ एस त्ति।

वेयावच्चे खमणे काले पुण आवकहियाइ।।

(पञ्चा. 12।42,43)

उपसंपदा तीन प्रकार की है—ज्ञान उपसंपदा, दर्शन उपसंपदा तथा चारित्र उपसंपदा। ज्ञान तथा दर्शन की उपसंपदा के तीन-तीन प्रकार हैं—वर्तना, संधना और ग्रहण। चारित्र की उपसंपदा दो प्रकार की है—1. वैयावृत्य विषयक और क्षपण विषयक। वर्तना, संधना और ग्रहण के सूत्र, अर्थ और तदुभय निमित्त से तीन-तीन भेद होते हैं। कुल दोनों के ही नौ-नौ भेद होते हैं। चारित्र उपसंपदा के दोनों प्रकारों वैयावृत्य और क्षपण के भी यावत्कथिक और इत्वरिक ये दो-दो भेद हैं।

काले त्ति उपक्रमणकाले आवश्यकोपोद्घात-निर्युक्त्यभिहिते, सामाचारी दशविधा भवति।

काले अर्थात् आरंभ में, आवश्यक की उपोद्घात निर्युक्ति में कथित सामाचारी के दस प्रकार हैं।

सू. 103. समणे....उवदंसेति।

(टी.) इयं च सामाचारी महावीरेणेह प्रज्ञापिता अतो भगवन्तमेवोररीकृत्य दशस्थानकमाह—समणेत्यादि सुगमम्, नवरं छउमत्थकालियाए त्ति प्राकृतत्वात् छद्मस्थकाले यदा किल भगवान् त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथादिषु पटुपटहप्रतिरवोद्घोषणापूर्वं यथा-काममुपहतसकलजनदारिद्रयमनवच्छिन्नमब्दं यावन्महादानं दत्त्वा सदेव-मनुजा-ऽसुरपरिषदा परिवृत: कुण्डपुरान्निर्गत्य ज्ञातखण्डवने मार्गशीर्षकृष्णदशम्यामेकक: प्रव्रज्य मन:पर्यायज्ञानमुत्पाद्याष्टौ मासान् विहृत्य मयूरकाभि-धानसन्निवेशबहि:स्थानां दूयमानाभिधानानां पाषण्डिनां सम्बन्धिन्येकस्मिन्नुटजे तदनुज्ञया वर्षावासमारभ्या-विधीयमानसुरक्षतया पशुभिरुपद्रूयमाणे उटजे अप्रीतिकं कुर्वाणमाकलय्य कुटीरकनायकमुनिकुमारकं ततो वर्षाणामर्धमासे गतेऽकाल एव निर्गत्यास्थिग्रामाभि-धानसन्निवेशाद् बहि: शूलपाणिनामयक्षायतने शेषं वर्षावासमारेभे।

पूर्व वर्णित सामाचारी भगवान महावीर द्वारा प्रज्ञप्त है। अत: भगवान को ही लेकर दस स्थान कहते है। समणे इत्यादि सुगम हैं। यहां प्राकृत के कारण छद्मस्थ काल के लिए 'छउमत्थकालियाए' शब्द प्रयुक्त हुआ है। जब भगवान महावीर कुंडलपुर नगर के त्रिक, चतुष्क, चौराहों, महापथों आदि में पटु पटह की उद्घोषणापूर्वक वर्षभर सकल जनता के दारिद्र्य को दूर करने के लिए वर्षभर अभिलषित महादान देकर देवों, मनुष्यों और असुरों से परिवृत्त होकर कुंडपुर से प्रस्थान कर ज्ञातखंड वन में आए। भगवान ने जिस दिन अभिनिष्क्रमण किया, वह तिथि मार्गशीर्ष कृष्णा दसमी थी। भगवान एकाकी प्रव्रजित हुए। उसी समय भगवान को मन:पर्यवज्ञान उत्पन्न हुआ। आठ मास तक विहार कर वे मयूरक नामक सन्निवेश के बहिर्वर्ती 'दूयमान' नामक पाषंडी से संबंधित एक कुटीर में उसकी अनुज्ञा से वर्षावास हेतु ठहरे। कुटीर की सुरक्षा नहीं करने से पशुओं द्वारा उपद्रव होने पर इस कुटीर के स्थान को अप्रीतिकर जानते हुए कुटीर के नायक मुनिकुमार (तापस) की अप्रीति का आकलन करते हुए अर्ध वर्षावास में (दो माह रहकर) ही अकाल में ही वहां से निकल गए। वहां से अस्थिग्राम सन्निवेश के बाहर शूलपाणि यक्षायतन में शेष वर्षावास प्रारंभ किया।

तत्र च यदा रात्रौ शूलपाणिर्भगवत: क्षोभणाय झटिति टालिताट्टालकमट्टट्टहासं मुञ्चन् लोकमुत्त्रासयामास, तथा विनाश्यते स भगवान् देवेनेति भगवदालम्बनां जनस्याधृतिं जनितवान्, पुनर्हस्ति-पिशाच-नागरूपैर्भगवत: क्षोभं कर्त्तुमशक्नुवन् शिर:-कर्ण-नासा-दन्त-नखा-ऽक्षि-पृष्ठिवेदना: प्राकृतपुरुषस्य प्रत्येकं प्राणापहारप्रवणा: सपदि सम्पादितवान्।

शूलपाणि ने रात्रि में भगवान को क्षोभित करने के लिए भीषण अट्टहास कर लोक को भयभीत कर दिया। भगवान आज इस देव के द्वारा मारे जाएंगे, ऐसा सोचकर लोग अधीर हो गए। शूलपाणि ने हाथी, पिशाच और सर्प का रूप धारण कर भगवान को डराना चाहा। जब भगवान अविचल रहे तो यक्ष ने पुन: एक साथ प्राणापहार में समर्थ (जानलेवा) सात वेदनाएं उत्पन्न कीं। भगवान के सिर, नाक, दांत, आंख, नख एवं पृष्ठभाग में भयंकर वेदना होने लगी। सामान्य व्यक्ति के लिए तो वह एक वेदना भी जानलेवा थी।

तथापि प्रचण्डपवनप्रहतसुरगिरि-शिखरमिवा-विचलद्भावं वर्द्धमान-स्वामिनमवलोक्य श्रान्त: सन्नसौ जिनपतिपाद-पद्मवन्दनपुरस्सरमाचचक्षे—क्षमस्व क्षमा-श्रमण! इति तथा सिद्धार्थाभिधानो व्यन्तर-देवस्त-न्निग्रहार्थमुद्दधाव, बभाण च—अरे! रे! शूलपाणे! अप्रार्थितप्रार्थक! हीनपुण्य-चतुर्द्दशीक! श्री-ह्री-धृति-कीर्त्तिवर्जित! दुरन्तप्रान्तलक्षण! न जानासि सिद्धार्थ-राजपुत्रं पुत्रीयितनिखिल-जगज्जीवं जीवितसममशेषसुरा-ऽसुर-नरनिकाय-नायकानाम्, एनं च भवदपराधं यदि जानाति त्रिदशपतिस्ततस्त्वां निर्विषयं करोतीति, श्रुत्वा चासौ भीतो द्विगुणतरं क्षमयति स्म, तथा सिद्धार्थश्‍च तस्य धर्म्ममचकथत्, स चोपशान्तो भगवन्तं भक्तिभरनिर्भरमानसो गीत-नृत्तोपदर्शनपूर्वकमपुपूजत्, लोकश्‍च चिन्तयाञ्चकार देवार्यकं विनाश्येदानीं देव: क्रीडतीति, स्वामी च देशनांश्‍चतुरो यामानतीव तेन परितापित: प्रभातसमये मुहूर्त्तमात्रं निद्राप्रमादमुपगतवान् तत्रावसरे इत्यर्थ:।

इस भीषण वेदना में भी भगवान प्रचंड पवन से प्रहत मेरु पर्वत के शिखर की भांति अविचल थे। अंत में हारकर वह भगवान के चरणों में गिरकर बोला—हे क्षमाश्रमण! मुझे क्षमा करें। तब सिद्धार्थ नामक व्यंतरदेव उसका निग्रह करने के लिए आगे आया। उसने शूलपाणि को ललकार कहा—अरे शूलपाणि! अप्रार्थितप्रार्थक! हीनपुण्यचतुदर्शी को उत्पन्न! श्री-ह्री-धृति-कीर्तिवर्जित! दुरंतप्रांतलक्षण! क्या तूं नहीं जानता ये महाराज सिद्धार्थ के राजकुमार हैं। ये अखिल जीव जगत के लिए दीक्षित हुए हैं। ये समस्त देव, मनुष्य और असुरनिकाय के नाथ हैं। तुम्हारे इस अपराध को यदि देवेन्द्र देखते हैं तो तुम्हें स्वर्ग से निकाल देंगे। यह सुनकर शूलपाणि भयभीत हो गया और बार-बार भगवान से क्षमायाचना करने लगा। सिद्धार्थ यक्ष ने उसे धर्मकथा कही और उसने उपशांत हो भगवान के प्रति भक्तिभर मानस हो गीत एवं नृत्य दिखाते हुए भगवान की पूजा की। शूलपाणि के संगीत एवं नृत्य की ध्वनि सुनकर जनता ने सोचा—यह देवार्य को मार कर क्रीड़ा कर रहा है। उसने भगवान को कुछ कम चार प्रहर तक परितापित किया। तब प्रभात समय में भगवान को मुहूर्तमात्र के लिए नींद आ गई।

अथवा छद्मस्थकाले भवा अवस्था छद्मस्थकालिकी तस्याम् अंतिमराइयंसि त्ति अन्तिमा अन्तिमभागरूपा अवयवे समुदायोपचारात् सा चासौ रात्रिका चान्तिमरात्रिका तस्याम्, रात्रेरवसान इत्यर्थ:, महान्त: प्रशस्ता: स्वप्‍ना निद्राविकृतविज्ञान-प्रतिभातार्थविशेषास्ते च ते ते चेति महास्वप्‍नास्तान्।

अथवा छद्मस्थकाल में होनेवाली अवस्था छाद्मस्थकालिकी है। उस अवस्था की अंतिम रात्रि में—अंतिम भाग रूप अर्थात् रात्रि के चतुर्थप्रहर में। यहां अवयव में समुदाय का उपचार है। वह रात्रि अंतिम रात्रि अर्थात् उस रात्रि के अन्त में। महान् प्रशस्त स्वप्‍न। स्वप्‍न का अर्थ वृत्तिकार ने निद्रा विकृत विज्ञान प्रतिभातार्थ विशेष किया है। वे-वे महास्वप्‍न देखे।

स्वप्‍ने स्वापक्रियायाम्, एगं च त्ति चकार उत्तरस्वप्‍नापेक्षया समुच्चयार्थ:, महाघोरम् अतिरौद्रं रूपम् आकारं दीप्तं ज्वलितं दृप्तं वा दर्प्पवद्धारयतीति महाघोररूपदीप्तधरस्तद्दृप्तधरो वा, प्राकृतत्वादुत्तरत्र विशेषणन्यास:।

स्वप्‍न में—नींद में, यहां एगं च में चकार उत्तर स्वप्‍न की अपेक्षा समुच्चय अर्थ में है। महाघोर—अति रौद्र। रूप अर्थात् आकार। दीप्त—ज्वलित अथवा दृप्त अथवा दर्प की तरह धारण करनेवाला दीप्तधर दीप्तिमान अथवा दृप्तधर। प्राकृत के कारण विशेषणों का उपन्यास उत्तर में हुआ है।

तालो वृक्षविशेषस्तदाकारो दीर्घत्वादि-साधर्म्यात् पिशाचो राक्षसस्तालपिशाचस्तम्, पराजितं निराकृतमात्मना 1,

1. ताल—ताड़, वृक्ष विशेष, उसके जैसा ताड़ का वृक्ष लम्बा होता है, वैसा ही विशालकाय पिशाच तालपिशाच। उसे स्वयं के द्वारा पराजित किया गया।

एगं च त्ति अन्यं च पुंसकोकिलगं ति पुमांश्‍चासौ कोकिलश्‍च परपुष्ट: पुंस्कोकिलक:, स च किल कृष्णो भवतीति शुक्लपक्ष इति विशेषित: 2,

2. पुरुष कोकिल—पुंस्कोकिल जो दूसरों द्वारा पोषित होता है। वह कृष्णवर्णी होता है, यहां शुक्ल—श्‍वेत पंखों वाले पुंस्कोकिल विशेष को देखा।

चित्तविचित्तपक्खं ति चित्रेणेव चित्रकर्म्मणा विचित्रौ विविधवर्णविशेषवन्तौ पक्षौ यस्य स तथा 3,

3. चित्र-विचित्र वर्णवाले—चित्रकर्म से विविध वर्ण वाले पंखों वाले पुंस्कोकिल को देखा।

दामदुगं ति मालाद्वयम् 4, गोवग्गं ति गोरूपाणि 5, पउमसरं ति पद्मानि यत्रोत्पद्यन्ते सरसि तत् पद्मसर: सर्वत: सर्वासु दिक्षु समन्तात् विदिक्षु च कुसुमानि पद्मलक्षणानि जातानि यत्र तत् कुसुमितम् 6, उम्मीवीचिसहस्सकलियं ति ऊर्म्मय: कल्लोला:, तल्लक्षणा या वीचयस्ता ऊर्म्मिवीचय:, वीचिशब्दो हि लोकेऽन्तरार्थोऽपि रूढ:, अथवोर्म्मि-वीच्योर्विशेषो गुरुत्व-लघुत्वकृत:, क्‍वचिद्वीचिशब्दो न पठ्यते एवेति, ऊर्म्मिवीचीनां सहस्रै: कलितो युक्तो य: स तथा, तम् भुजाभ्यां बाहुभ्यामिति, 7 तथा दिनकरम् 8, एकेन च, णमित्यलङ्कारे महं ति महता छान्दसत्वात्,

4. दो मालाएं, 5. श्‍वेत गोवर्ग, 6. पद्मसरोवर—जिस सरोवर में पद्म उत्पन्न होते हैं। सर्वत:—सभी दिशाओं में, समंतात्—विदिशाओं में कुसुमित—जिसमें चारों ओर कमल है। 7. उर्म्मि-वीचि-सहस्रकलित—उर्मि-कल्लोल और वीचि विशेष उर्मि वीचि, वीचि शब्द लोक में अंतर अर्थ में भी रूढ़ है। अथवा उर्मि और वीचि में गुरुत्व और लघुत्व का अंतर है। कुछ प्रतियों में वीचि शब्द नहीं मिलता है। जो हजारों उर्मियों एवं वीचियों से कलित है, उस महासागर को बाहुओं से तर लिया। 8. दिनकर—सूर्य वाक्यालंकार में है। महं अर्थात् महान यह छांदस प्रयोग है। एक महान सूर्य को देखा।

एगं च णं महं ति पाठे मानुषोत्तरस्यैते विशेषणे, हरिवेरुलियवन्नाभेणं ति हरि: पिङ्गो वर्ण: वैडूर्यं मणिविशेषस्तस्य वर्णो नीलो वैडूर्यवर्ण:, ततो द्वन्द्व: तद्वदाभाति यत्तद्धरिवैडूर्यवर्णाभम्, तेन, अथवा हरिन्नीलं तच्च तद्वैडूर्यं चेति, शेषं तथैव, निजकेन आत्मीयेनाऽन्त्रेण उदरमध्यावयवविशेषेण, आवेढियं ति सकृदावेष्टितम्, परिवेढियं ति असकृदिति 9, एगं च णं महं ति आत्मनो विशेषणं सिंहासणवरगयं ति सिंहासनानां मध्ये यद्वरं तत् सिंहासनवरम्, तत्र गतो व्यवस्थितो यस्तमिति 10।

एगं च णं महं' पाठ में ये मानुषोत्तर पर्वत के विशेषण हैं। हरि-वैडूर्यवर्णाभेन—हरि—भूरा रंग, वैडूर्य-मणि विशेष, उसका नीला वर्ण वैडूर्यवर्ण है। इसमें द्वन्द्व समास है। उसकी भांति जो चमकता है वह हरि-वैडूर्यवर्णाभ है, उससे। अथवा हरित अर्थात् नीलवर्ण और वह वैडूर्य मणि है। निजकेन—स्वयं की। आंत्रेण—पेट का अवयव विशेष—आंतों के द्वारा। आवेढिय—आवेष्टित (एक बार) परिवेष्टित—अनेक बार। एगं च णं महं अर्थात् एक भी स्वयं सिंहासनवरगत—जो सिंहासनों के मध्य श्रेष्ठ है वह सिंहासनवर, उस पर आसीन।

एतेषामेव दशानां महास्वप्‍नानां फलप्रतिपादनायाह—जन्नमित्यादि सुगमम्, नवरं मूलओ त्ति आदित:, सर्वथैवेत्यर्थ:, उग्घाइए उद्घातितं विनाशितं विनाश-यिष्यमाणत्वेनोपचारात्, सूत्रकारापेक्षया त्वयमतीतनिर्द्देश एवेत्येवमन्यत्रापि। ससमयपरसमइयं ति स्वसिद्धान्त-परसिद्धान्तौ यत्र स्त इत्यर्थ:, गणिन: आचार्यस्य पिटकमिव पिटकं वणिज इव सर्वस्वस्थानं गणिपिटकम्, आघवेइ त्ति आख्यापयति सामान्यविशेषरूपत:, प्रज्ञापयति सामान्यत:, प्ररूपयति प्रतिसूत्रमर्थकथनेन, दर्शयति तदभिधेयप्रत्युपेक्षणादिक्रियादर्शनेन, इयं क्रियैभिरक्षरैरुपाता इत्थं क्रियत इति भावना, निदंसेइ त्ति कथञ्चिदगृह्णत: परानुकम्पया निश्‍चयेन पुन: पुनर्दर्शयति निदर्शयति, उवदंसेइ त्ति सकलनयुक्तिभिरिति, 3,

इन दस महास्वप्‍नों के फल प्रतिपादन के लिए कहते है—जन्नं इत्यादि। ये सुगम हैं। तथापि मूलओ अर्थात् आदि से अथवा सर्वथा, उद्घातित—विनाशित, विनाशयिष्यमाण होने से उपचार से विनाशित प्रयोग किया गया है। सूत्रकार की अपेक्षा यह अतीत का ही निर्देश है, ऐसा ही अन्यत्र भी है। ससमय-परसमय—जहां स्व सिद्धांत एवं पर सिद्धांत दोनों हैं। गणिन:—आचार्य के पिटक की भांति पिटक वणिक की भांति सर्वस्व स्थान गणिपिटक है। आख्यान—सामान्य-विशेष रूप से व्याख्या करना, प्रज्ञापन—सामान्यत: कथन करना। प्ररूपण—प्रत्येक सूत्र को अर्थ कथन से बताना, दर्शन—उसके अभिधेय, प्रत्युप्रेक्षण आदि क्रियाओं से, इस क्रिया से युक्त अक्षरों से यह किया जाता है यह भावार्थ है। निदर्शन—कुछ भी न ग्रहण करते हुए निश्‍चय से परानुकंपा के कारण पुन: पुन: दर्शन-निदर्शन करवाते हैं। सभी नय युक्तियों से उपदर्शित करते हैं।

चाउव्वण्णाइण्णे त्ति चत्वारो वर्णा: श्रमणादय: समाहृता इति चतुर्वर्णम्, तदेव चातुर्वर्ण्यम्, तेनाकीर्ण: आकुलश्‍चातुर्वर्ण्याकीर्ण:, अथवा चत्वारो वर्णा: प्रकारा यस्मिन् स तथा, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, चतुर्वर्णश्‍चासावा-कीर्णश्‍च ज्ञानादिभिर्महागुणैरिति चतुर्वर्णाकीर्ण:, चउव्विहे देवे पन्नवेइ त्ति वन्दनकुतूहलादिप्रयोजनेना-गतान् प्रज्ञापयति जीवाजीवादीन् पदार्थान् बोधयति सम्यक्त्वं ग्राहयति शिष्यीकरोतीति यावत्, लोकेभ्यो वा तान् प्रकाशयति। अणंते इत्यादौ सूत्रे यावत्करणात् निव्वाघाए निरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवर-नाणदंसणे त्ति दृश्यमिति। सदेवेत्यादि, सह देवै: वैमानिक-ज्योतिष्कैर्मनुजै: नरैरसुरैश्‍च भवनपति-व्यन्तरैर्वर्त्तत इति सदेवमनुजासुरस्तत्र लोके त्रिलोकरूपे उराल त्ति प्रधाना:, कीर्त्ति: सर्वदिग्व्यापी साधुवाद:, वर्ण एकदिग्व्यापी, शब्द: अर्द्धदिग्व्यापी, श्‍लोक: तत्तत्स्थान एव श्‍लाघा, एषां द्वन्द्व:, तत एते परिगुवंति परिगुप्यन्ति व्याकुला भवन्ति संततं भ्रमन्तीत्यर्थ:, अथवा परिगूयन्ते गुङ्धातो, शब्दार्थत्वात् संशब्द्यन्ते इत्यर्थ:, पाठान्तरत: परिभ्राम्यन्ति, कथमित्याह—इति खल्वित्यादि, इति: एवंप्रकारार्थ:, खलुर्वाक्यालाङ्कारे ततश्‍चैवंप्रकारो भगवान् सर्वज्ञानी सर्वदर्शी सर्वसंशयव्यवच्छेदी सर्वबोधक-भाषाभाषी सर्वजगज्जीववत्सल:, सर्वगुणिगणचक्रवर्त्ती सर्वनर-नाकिनायकनिकायसेवितचरणयुग इत्यर्थ:, महावीर इति नाम, एतदेवावर्त्त्यते श्‍लाघाकारिणामादरख्यापनार्थ-मनेकत्वख्यापनार्थं चेति, आघवेईत्यादि पूर्ववत्।

चातुर्वर्णाकीर्ण—श्रमण, श्रमणी आदि चार वर्णात्मक। चार वर्णों से युक्त, चातुर्वर्णाकीर्ण है अथवा जिसमें चार वर्ण—प्रकार है वह, यहां दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। जो चातुर्वर्ण ज्ञान आदि महान गुणों से आकीर्ण है, वह चतुर्वर्णाकीर्ण है। चतुर्विध देवों की प्ररूपणा की। वंदन, कुतूहल आदि प्रयोजनों से आनेवाले (चार प्रकार के देवों की प्ररूपणा की)। प्रज्ञापयति—प्ररूपणा करते हैं अर्थात् जीव-अजीव आदि पदार्थों का बोध करवाते हैं। सम्यक्त्व को ग्रहण करवाते हैं। शिष्य करते हैं अथवा लोक में उन्हें प्रकाशित करवाते हैं। अणंते इत्यादि सूत्र में यावत् से निर्व्याघात, निरावरण, कृत्स्‍न, प्रतिपूर्ण केवलज्ञान और केवलदर्शन द्रष्टव्य है। सदेव इत्यादि—अर्थात् वैमानिक और ज्योतिष्क देव, मनुष्य और असुर—भवनपति एवं व्यंतर सह सदेवमनुजासुर। लोके अर्थात् लोक में तीन लोकों में—उराल अर्थात् प्रधान, कीर्ति—सर्वदिशाव्यापी साधुवाद, एक दिग्व्यापी वर्ण, अर्धदिशाव्यापी शब्द, श्‍लोक—उन-उन स्थान में व्याप्त श्‍लाघा, इनमें द्वन्द्व समास है। परिगुप्यंति—विह्वल होते हैं, व्याकुल होकर सतत भ्रमण करते हैं। अथवा गुङ् धातु शब्द अर्थ में होने से शब्द करते हैं अथवा भगवान महावीर की कीर्ति आदि शब्दायित हो रहे हैं। पाठांतर से परिभ्रमण करते हैं। कैसे? उसे कहते है—इति खलु इत्यादि। इति अर्थात् इस प्रकार से (ऐसे), खलु वाक्यालंकार में प्रयुक्त है। अत: इस प्रकार के भगवान सर्वज्ञानी, सर्वदर्शी, सर्वसंशयों को मिटानेवाले, सर्वबोधक भाषाभाषी, जगत के सब जीवों के वत्सल, सर्वगुणीगण के चक्रवर्ती, सभी मनुष्यों और देवों के नायकनिकायों द्वारा पूजित हैं। महावीर अर्थात् भगवान महावीर ऐसे हैं, यही शब्द श्‍लाघा करनेवालों के आदर को ख्यापित करने हेतु एवं अनेकत्व को बताने के लिए है। 'आघवेइ' इत्यादि पूर्ववत् है।

सू. 104. दसविधे....धम्मरुई।।

(टी.) स्वप्‍नदर्शनकाले भगवान् सरागसम्यग्दर्शनीति सरागसम्यग्दर्शनं निरूपयन्नाह—दसविहेत्यादि, सरागस्य अनुपशान्ताक्षीणमोहस्य यत् सम्यग्दर्शनं तत्त्वार्थश्रद्धानं तत्तथा, अथवा सरागं च तत् सम्यग्दर्शनं चेति विग्रह: सरागं सम्यग्दर्शनमस्येति वेति। निसग्ग गाहा, रुचिशब्द: प्रत्येकं योज्यते, ततो निसर्ग्ग: स्वभावस्तेन रुचि: तत्त्वाभिलाषरूपाऽस्येति निसर्गरुचिर्निसर्गतो वा रुचिरिति निसर्गरुचि:, यो हि जातिस्मरण-प्रतिभादिरूपया स्वमत्याऽवगतान् सद्भूतान् जीवादीन् पदार्थान् श्रद्दधाति स निसर्गरुचिरिति भाव:, यदाह—

स्वप्‍न दर्शन काल में भगवान सराग सम्यग् दर्शनी थे। अत: सराग सम्यग् दर्शन का निरूपण करने के लिए कहते हैं—दसविहे इत्यादि। सराग का अर्थ है जिसका मोह उपशांत और क्षीण नहीं है, वह अनुपशांत—अक्षीणमोह। उसका जो सम्यग् दर्शन है वह। अथवा इसका विग्रह जिसके सराग सम्यग् दर्शन है वह—यह भी हो सकता है। निसग्ग गाथा—यहां निसर्ग आदि सबके साथ रुचि शब्द जोड़ना है। निसर्ग—स्वभाव, स्वभाव से जिसकी रुचि—तत्त्व अभिलाषा है वह निसर्गरुचि है। अथवा निसर्गत: रुचि निसर्ग रुचि है। जो जाति स्मरण (पूर्वजन्म की स्मृति आदि) ज्ञान से, अपनी प्रतिभा से अवगत सद्भूत जीव आदि पदार्थों को जानता है, उस पर श्रद्धा करता है, वह निसर्गरुचि है। जैसे कहा है—

जो जिणदिट्ठे भावे चउव्विहे

द्रव्यादिभि: सद्दहाइ सयमेव।

एमेव नऽन्नह त्ति य निसग्गरुइ त्ति नायव्वो।।

(उत्त. 28।18)

जो जिनेन्द्र द्वारा दृष्ट तथा द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से विशेषित पदार्थों पर स्वयं ही—यह ऐसा ही है अन्यथा नहीं है—ऐसी श्रद्धा रखता है, उसे निसर्ग रुचि जानना चाहिए।

तथोपदेशो गुर्वादिना कथनम्, तेन रुचिर्यस्येत्यु-पदेशरुचि:, तत्पुरुषपक्ष: स्वयमूह्य: सर्वत्रेति, यो हि जिनोक्तानेव जीवादीनर्थान् तीर्थकर-तच्छिष्यादिनोपदिष्टान् श्रद्धत्ते स उपदेशरुचिरिति भाव:, यत आह—

उपदेश—गुरु आदि का कथन है। उस उपदेश में जिसे रुचि हो, वह उपदेशरुचि है। तत्पुरुष समास का पक्ष स्वयं उह्य है, उपदेशत: रुचि उपदेश रुचि है। ऐसा सर्वत्र है। जो जिन भगवान द्वारा ही प्रज्ञप्त जीव आदि पदार्थों तथा तीर्थंकर एवं उनके शिष्यों द्वारा उपदिष्ट तत्त्वों पर श्रद्धा करता है, वह उपदेश रुचि है। क्योंकि कहा है—

एए चेव उ भावे उवइट्ठे जो परेण सद्दहई।

छउमत्थेण जिणेण व उवएसरुइत्ति नायव्वो।।

(उत्त. 28।19)

जो दूसरों—छद्मस्थ या जिन के द्वारा उपदेश प्राप्त कर, इन भावों पर श्रद्धा करता है, उसे उपदेशरुचि जानना चाहिए।

तथाऽऽज्ञा सर्वज्ञवचनात्मिका, तया रुचिर्यस्य स तथा, यो हि प्रतनुराग-द्वेष-मिथ्याज्ञानतयाऽऽचार्या-दीनामाज्ञयैव कुग्रहाभावाज्जीवादि तथेति रोचते माषतुषादिवत् स आज्ञारुचिरिति भाव:, भणितं च—

आज्ञा सर्वज्ञ वचनात्मिका है। जिसकी आज्ञा में रुचि है, वह आज्ञा रुचि है। जो अल्प (पतले) राग-द्वेष-मिथ्याज्ञान के कारण तथा कदाग्रह के अभाव के कारण आचार्य आदि की आज्ञा से ही जीव आदि पदार्थों में वैसे ही (तथा इति-जैसे वे हैं) रुचि रखता है वह आज्ञा रुचि है, जैसे—माषतुष आदि। कहा भी है—

रागो दोसो मोहो अन्नाणं जस्स अवगयं होइ।

आणाए रोयंतो सा खलु आणारुई नाम।।

(उत्त. 28/20)

जो व्यक्ति राग, द्वेष, मोह और अज्ञान के दूर हो जाने पर वीतराग की आज्ञा में रुचि रखता है, वह आज्ञा रुचि है।

सुत्तबीयरुईमेव त्ति इहापि रुचिशब्दस्य प्रत्येकमभिसम्बन्धात् सूत्रेण आगमेन रुचिर्यस्य स सूत्ररुचि:, यो हि सूत्रागममधीयानस्तेनैवाङ्गप्रविष्टादिना सम्यक्त्वं लभते गोविन्दवाचकवत् स सूत्ररुचिरिति भाव:, अभिहितं च—

सुत्तबीयरुई—यहां भी रुचि शब्द का प्रत्येक से अभिसंबंध होने से सूत्र-आगम से जिसको रुचि होती है, वह सूत्र-रुचि है। जो सूत्रागम—अंग प्रविष्ट आदि को पढ़ता हुआ उससे ही सम्यक्त्व प्राप्त करता है, वह सूत्ररुचि है। जैसे—गोविंदवाचक। कहा भी है—

जो सुत्तमहिज्जंतो सुएण ओगाहई उ सम्मत्तं।

अंगेण बाहिरेण व सो सुत्तरुइ त्ति नायव्वो।।

(उत्त. 28/21)

जो अंग प्रविष्ट या अंग बाह्य सूत्रों को पढ़ता हुआ उनके द्वारा सम्यक्त्व प्राप्त करता है, वह सूत्ररुचि है।

तथा बीजमिव बीजम्, यदेकमप्यनेकार्थप्रति-बोधोत्पादकं वचस्तेन रुचिर्यस्य स बीजरुचि:, यस्य ह्येकेनापि जीवादिना पदेनावगतेनाऽनेकेषु पदार्थेषु रुचिरुपैति स बीजरुचिरिति भाव:, गदितं च—

बीज की भांति जो एक होकर भी अनेक अर्थों के प्रतिबोधक वचन से जिसकी रुचि होती है वह बीज रुचि है। जिस एक ही जीव आदि पद के अवगत होने से अनेक पदार्थों में रुचि प्राप्त होती है, वह बीज रुचि है। कहा भी है—

एगेण अणेगाइं पयाइं जो पसरई उ सम्मत्तं।

उदए व्व तेल्लबिंदू सो बीयरुइ त्ति नायव्वो।।

(उत्तरा. 28।22)

पानी में डाले हुए तेल की बूंद की तरह जो सम्यक्त्व (रुचि) एक पद से अनेक पदों में फैलता है, उसे बीज-रुचि जानना चाहिए।

एवेति समुच्चये। तथा अभिगम-वित्थाररुइ त्ति, इहापि प्रत्येकं रुचिशब्द: सम्बन्धनीय:, तत्राभिगमो ज्ञानं ततो रुचिर्यस्य सोऽभिगमरुचि:, येन ह्याचारादिकं श्रुतमर्थतोऽधिगतं भवति सोऽभिगमरुचि:, अभिगमपूर्वकत्वात्तद्रुचेरिति भाव:, गाथाऽत्र—

यहां एव समुच्चय के अर्थ में है। अभिगम-वित्थारुइ—यहां भी दोनों के साथ रुचि शब्द संयोजन है। अभिगम का अर्थ है ज्ञान। ज्ञान से जिसे रुचि प्राप्त होती है, वह अभिगमरुचि है। जिसे आचारांग आदि श्रुतज्ञान अर्थ सहित प्राप्त है, वह अभिगमरुचि है। अर्थात् उसकी रुचि अभिगम पूर्वक होती है। यहां गाथा इस प्रकार है—

सो होइ अभिगमरुई सुयनाणं जेण अत्थओ दिट्ठं।

एक्कारस अंगाइं पइण्णगं दिट्ठिवाओ य।।

(उत्त. 28।23)

जिसे ग्यारह अंग, प्रकीर्णक और दृष्टिवाद आदि श्रुतज्ञान अर्थ सहित प्राप्त है, वह अभिगम रुचि है।

तथा विस्तारो व्यासस्ततो रुचिर्यस्य स तथेति, येन हि धर्मास्तिकायादिद्रव्याणां सर्वपर्याया: सर्वैर्नय-प्रमाणैर्ज्ञाता भवन्ति स विस्ताररुचि:, ज्ञानानुसारिरुचि-त्वादिति, न्यगादि च—

विस्तार—व्यास, फैलाव—उससे जिसे रुचि होती है, वह विस्तार रुचि है। जिसे धर्मास्तिकाय आदि द्रव्यों के सभी पर्याय। सब नयों व प्रमाणों से उपलब्ध होते हैं, वह विस्ताररुचि है। क्योंकि रुचि ज्ञानानुसारी होती है। कहा भी है—

दव्वाण सव्वभावा सव्वपमाणेहि जस्स उवलद्धा।

सव्वाहि नयविहीहि य, वित्थाररुइ त्ति नायव्वो।।

(उत्त. 28।24)

जिसे द्रव्यों के सब भाव—सभी प्रमाणों और सभी नय विधियों से उपलब्ध है, विस्तार-रुचि है।

तथा क्रिया अनुष्ठानम्, रुचिशब्दयोगात् तत्र रुचिर्यस्य स क्रियारुचि:, इदमुक्तं भवति—दर्शनाद्याचारानुष्ठाने यस्य भावतो रुचिरस्ति स क्रियारुचिरिति। उक्तं च—

क्रिया अनुष्ठान है। रुचि शब्द के योग से जिसकी क्रिया में रुचि है वह क्रियारुचि है। यह कहा गया है—दर्शन आदि आचार अनुष्ठान जिसकी भावत: रुचि है, वह क्रियारुचि है। कहा भी है—

दंसणनाणचरित्ते, तवविणए सच्चसमिइगुत्तीसु।

जो किरियाभावरुई सो खलु किरियारुई होइ।।

(उत्त. 28।25)

दर्शन, ज्ञान, चारित्र, तप, विनय, सत्य, समिति, गुप्ति आदि क्रियाओं में जिसकी वास्तविक रुचि है, वह क्रियारुचि है।

तथा सङ्क्षेप: सङ्ग्रहस्तेन रुचिरस्येति सङ्क्षेपरुचि:, यो ह्यप्रतिपन्नकपिलादिदर्शनो जिनप्रवचनानभिज्ञश्‍च सङ्क्षेपेणैव चिलातिपुत्रवदुपशमादिपदत्रयेण तत्त्वरुचिमवाप्‍नोति स सङ्क्षेपरुचिरिति भाव:, आह च—

संग्रह—संक्षेप है। उससे जिसकी रुचि होती है, वह संक्षेपरुचि है। जो कपिल आदि दर्शनों का जानकार नहीं है। जिन प्रवचन का भी विशारद नहीं है (अनभिज्ञ है)। चिलातीपुत्र की भांति उपशम आदि तीनों पदों से संक्षेप से ही तत्त्वरुचि प्राप्त करता है, वह संक्षेपरुचि है। कहा भी है—

अणभिग्गहियकुदिट्ठी संखेवरुइ त्ति होइ नायव्वो।

अविसारओ पवयणे अणभिग्गहिओ य सेसेसु।।

(उत्त. 28।26)

जिसमें कुदृष्टि की पकड़ नहीं है, उसे संक्षेपरुचि जानना चाहिए। वह जिन-प्रवचन में विशारद नहीं होता और अन्य दर्शनों का भी जानकार नहीं होता।

तथा धर्म्मे श्रुतादौ रुचिर्यस्य स तथा, यो हि धर्मास्तिकायं श्रुतधर्म्मं चारित्रधर्म्मं च जिनोक्तं श्रद्धत्ते स धर्म्मरुचिरिति ज्ञेय:, यदगादि—

धर्मे—श्रुत आदि धर्मों में जिनकी रुचि है, वह धर्मरुचि है। जो जिन प्ररूपित धर्मास्तिकाय (आदि अस्तिकाय धर्म) श्रुतधर्म और चारित्रधर्म पर श्रद्धा करता है, वह धर्मरुचि जानना चाहिए। कहा भी है—

जो अत्थिकायधम्मं सुयधम्मं खलु चरित्तधम्मं च।

सद्दहइ जिणाभिहियं सो धम्मरुइ त्ति नायव्वो।।

(उत्त. 28।27)

जो जिन प्ररूपित अस्तिकाय धर्म, श्रुतधर्म और चारित्रधर्म में श्रद्धा रखता है, उसे धर्मरुचि जानना चाहिए।

सू. 105-107. दस....वेमाणियाणं।

(टी.) अयं च सम्यग्दृष्टिर्दशानामपि संज्ञानां क्रमेण व्यवच्छेदं करोतीति ता आह—दसेत्यादि, संज्ञानं संज्ञा आभोग इत्यर्थ:, मनोविज्ञानमित्यन्ये, संज्ञायते वा आहाराद्यर्थी जीवोऽनयेति संज्ञा वेदनीय-मोहनीयोदयाश्रया ज्ञान-दर्शनावरणक्षयोपशमाश्रया च विचित्रा आहारादि-प्राप्तये क्रियैवेत्यर्थ:, सा चोपाधिभेदाद् भिद्यमाना दशप्रकारा भवतीति।

ये सम्यग्दृष्टि जीव इन दसों ही संज्ञाओं का क्रमश: व्यवच्छेद करते हैं, अत: इन संज्ञाओं का विवेचन करते हैं—दस इत्यादि। संज्ञान को संज्ञा कहते हैं। इसे आभोग—संवेगात्मक ज्ञान अथवा मनोविज्ञान भी कहते हैं। अथवा आहार आदि का अभ्यर्थी जिसके द्वारा सूचित करता है, वह संज्ञा है। ये संज्ञाएं वेदनीय और मोहनीय कर्म के उदय से तथा ज्ञानावरणीय एवं दर्शनावरणीय कर्म के क्षयोपशम से विविध प्रकार की आहार आदि की प्राप्ति के लिए की जानेवाली क्रिया है। वह उपाधि भेद से विभाग करने पर दस प्रकार की होती है।

तत्र क्षुद्वेदनीयोदयात् कवलाद्याहारार्थं पुद्गलो-पादानक्रियैव संज्ञायतेऽनयेत्याहारसंज्ञा, तथा भयवेदनी-योदयाद् भयोद्भ्रान्तस्य दृष्टि-वदनविकार-रोमाञ्चोद्भेदादिक्रियैव संज्ञायतेऽनयेति भयसंज्ञा। तथा पुंवेदोदयाद् मैथुनाय स्त्र्यङ्गालोकन-प्रसन्नवदन-संस्तम्भितोरुवेपथुप्रभृतिलक्षणा च क्रियैव संज्ञायतेऽनयेति मैथुनसंज्ञा, तथा लोभोदयात् प्रधानभवकारणाभिष्वङ्ग-पूर्विका सचित्तेतरद्रव्योपादानक्रिया च संज्ञायतेऽनयेति परिग्रहसंज्ञा, तथा क्रोधोदयात्तदावेशगर्भा प्ररूक्षमुख-नयन-दन्तच्छदचेष्टैव संज्ञायते-ऽनयेति क्रोधसंज्ञा, तथा मानोदयादहङ्कारात्मिकोत्सेकादि-परिणतिरेव संज्ञायते-ऽनयेति मानसंज्ञा, तथा मायोदयेनाशुभसंक्लेशादनृत-सम्भाषणादिक्रियैव संज्ञायतेऽनयेति मायासंज्ञा, तथा लोभोदयाल्लालसत्वान्वितात् सचित्तेतरद्रव्यप्रार्थनैव संज्ञायतेऽनयेति लोभसंज्ञा, तथा मतिज्ञानाद्यावरण-क्षयोपशमाच्छब्दाद्यर्थगोचरा सामान्यावबोधक्रियैव संज्ञायतेऽनयेत्योघसंज्ञा, तथा तद्विशेषावबोधक्रियैव संज्ञायतेऽनयेति लोकसंज्ञा, ततश्‍चौघसंज्ञा दर्शनोपयोग: लोकसंज्ञा ज्ञानोपयोग इति, व्यत्ययमन्ये, अन्ये पुनरित्थमभिदधति सामान्य-प्रवृत्तिरोघसंज्ञा लोकदृष्टिर्लोकसंज्ञा, एताश्‍च सुखप्रतिपत्तये स्पष्टरूपा: पञ्चेन्द्रियानधिकृत्योक्ता:, यावच्छब्दौ व्याख्यातार्थौ।

आहारसंज्ञा—क्षुधा वेदनीय कर्म के उदय से कवल आदि आहार के लिए पुद्गल ग्रहण की इच्छा जिससे उत्पन्न होती है वह आहार संज्ञा है। भयसंज्ञा—भय वेदनीय के उदय से भय से आक्रांत व्यक्ति की दृष्टि, वदन आदि के विकार, रोमांचित होना आदि क्रियाओं से जिसे जाना जाता है, वह भयसंज्ञा है। मैथुनसंज्ञा—पुरुषवेद के उदय से मैथुन के लिए स्त्रियों के अंगों को देखना, इससे मुख प्रसन्न होना, संस्पर्श से उरु में स्तम्भन एवं कंपन आदि होना—आदि लक्षणों वाली क्रियाओं से जिसे जाना जाता है, वह मैथुन संज्ञा है। परिग्रहसंज्ञा—लोभ मोहनीय कर्म के उदय से प्रधान भव कारण आसक्तिपूर्विक और सचित्त सचित्तेतर द्रव्यों के उपार्जन (संग्रहण आदि) रूप जो क्रिया है, वह परिग्रह संज्ञा के कारण है। क्रोधसंज्ञा—क्रोध कषाय के उदय से आवेशयुक्त, रूक्ष मुख, लालनेत्र, होठों का फरकना आदि चेष्टाओं से जिसे जाना जाता है, वह क्रोध संज्ञा है। मानसंज्ञा—मान कषाय के उदय से अहंकार के कारण स्वयं को उच्च मानने रूप परिणति से जो जानी जाती है वह मान संज्ञा है। मायासंज्ञा—माया के उदय से अशुभ संक्लेश के कारण असत्य संभाषण आदि क्रियाओं से जिसे जाना जाता है वह माया संज्ञा है। लोभसंज्ञा—लोभ के उदय के कारण लालसायुक्त होने से जिससे सचित्त व अचित्त द्रव्य की अभिलाषा की जाती है वह लोभ संज्ञा है। ओघसंज्ञा—मति ज्ञानावरण के क्षयोपशम से शब्द आदि अर्थविषया सामान्य अवबोध रूप क्रिया से जिसे जाना जाता है, वह ओघ संज्ञा है। लोकसंज्ञा—सामान्य रूप से जाने हुए विषय को विशेष रूप से जानना लोक संज्ञा है। अत: ओघ संज्ञा दर्शनोपयोग है और लोकसंज्ञा ज्ञानोपयोग है। अन्य आचार्यों ने इसे अलग रूप से कहा है। अन्य विचारक (व्याख्याता) सामान्य प्रवृत्ति को ओघसंज्ञा और लोक दृष्टि को लोकसंज्ञा कहते हैं। ये दोनों स्पष्ट रूप से सुख की उपलब्धि के लिए पंचेन्द्रिय की अपेक्षा से कही गई है। एकेन्द्रिय आदि के तो ये प्राय: यथोक्त क्रिया-निबंधन कर्मों के उदय आदि परिणाम स्वरूप ही जाननी चाहिए। यावत् तावत् शब्द व्याख्यातार्थ हैं।

एता एव सर्वजीवेषु चतुर्विंशतिदण्डकेन निरूपयति—नेरइयेत्यादि, एवं चेव त्ति यथा सामान्यसूत्रे एवमेव नारकसूत्रेऽपीत्यर्थ:, एवं निरंतरमिति यथा नारकसूत्रे संज्ञास्तथा शेषेष्वपि वैमानिकान्तेष्वित्यर्थ:।

इन क्रियाओं को ही सभी जीवों में चौबीस दंडकों से निरुपित करते हैं—नेरइयाणं इत्यादि। एवं चेव अर्थात् जैसे सामान्य सूत्र में हैं वैसे ही नारक सूत्र में भी है। एवं निरंतरं अर्थात् जैसे नारक सूत्र में संज्ञा है वैसे ही शेष वैमानिक पर्यंत सूत्रों में भी है।

सू. 108. णेरइया....वाहिं।

(टी.) अनन्तरसूत्रे वैमानिका उक्ता:, ते च सुखवेदना अनुभवन्ति, तद्विपर्यस्तास्तु नारका या वेदना अनुभवन्ति ता दर्शयति—नेरइया इत्यादि कण्ठ्यम्, नवरं वेदनां पीडाम्, तत्र शीतस्पर्शजनिता शीता, ताम्, सा च चतुर्थ्यादिनरकपृथ्वीष्विति, एवमुष्णां प्रथमादिषु, क्षुधं बुभुक्षां पिपासां तृषं कण्डूं खर्जूं परज्झं ति परतन्त्रतां भयं भीतिं शोकं दैन्यं जरां वृद्धत्वं व्याधिं ज्वर-कुष्ठादिकमिति।

अनंतर सूत्र में वैमानिक कहे गए। वे सुख वेदना का अनुभव करते हैं। उनसे विपरीत नारक जिस वेदना का अनुभव करते हैं, उसे निरूपित करते हैं—णेरइया इत्यादि। यह स्पष्ट है। वेदना—पीड़ा, शीतास्पर्शजनित पीड़ा शीत वेदना है। यह चतुर्थ आदि नरक पृथ्वियों में होती है। उष्णा—उष्णता (गर्मी) यह प्रथम आदि नारकियों में हैं। क्षुधा—भूख, पिपासा—प्यास, कंडू—खाज-खुजली, परज्झ—परतंत्रता, भय, शोक-दीनता, जरा—वृद्धत्व और व्याधि-ज्वर आदि।

सू. 109. दस....करेस्सति।

(टी.) अमुं च वेदनादिकममूर्त्तमर्थं जिन एव जानाति न छद्मस्थो यत आह—दसेत्यादि गतार्थम्, नवरं छद्मस्थ इह निरतिशय एव द्रष्टव्योऽन्यथाऽवधिज्ञानी परमाण्वादि जानात्येव, सव्वभावेणं ति सर्वप्रकारेण स्पर्श-रस-गन्ध-रूपज्ञानेन घटमिवेत्यर्थ:, धर्म्मास्तिकायं यावत्करणादधर्म्मास्तिकायम् आकाशास्तिकायं जीवमशरीरप्रतिबद्धं परमाणुपुद्गलं शब्दं गन्धमिति, अयमित्यादि द्वयमधिकमिह, तत्रायमिति प्रत्यक्षज्ञानसाक्षात्कृतो जिन: केवली भविष्यति वा न वा भविष्यतीति नवमम्, तथाऽयं सव्वेत्यादि प्रकटं दशममिति।

ये वेदना आदि अमूर्त भाव हैं, इन्हें जिन भगवान ही जानते हैं, छद्मस्थ नहीं। इसलिए कहते हैं—दस इत्यादि, यह गतार्थ है। यहां निरतिशय छद्मस्थ ही द्रष्टव्य है क्योंकि अवधिज्ञानी छद्मस्थ परमाणु आदि को ही जानता है। सर्वभावेन अर्थात् सर्व प्रकार से स्पर्श, रस, गंध और रूप ज्ञान से घट की भांति। धर्मास्तिकाय यावत् अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, अशरीर प्रतिबद्ध जीव और परमाणु पुद्गल शब्द, गंध। अयं इत्यादि—यहां दो अधिक (दो अन्य भी) वे ये हैं—यह प्रत्यक्ष ज्ञान साक्षात्कर्ता जिन केवली होगा कि नहीं—यह नौवां विकल्प है तथा यह सर्व इत्यादि (सभी दु:खों का अंत करेगा या नहीं) यह दसवां भेद है।

एतान्येव छद्मस्थानवबोध्यानि सातिशयज्ञानादि-त्वाज्जिनो जानातीति, आह च—एयाइं इत्यादि, यावत्करणात् 'जिणे अरहा केवली सव्वण्णू सव्वभावेण जाणइ पासइ, तं जहा—धम्मत्थिकाय' मित्यादि यावद्दशमं स्थानम्, तच्चोक्तमेवेति।

ये दसों ही बोल छद्मस्थ के लिए अवबोध्य नहीं है क्योंकि सातिशय ज्ञानी ही इन्हें जान सकता है। साति शयज्ञानी होने से जिन भगवान इन्हें जानते हैं। कहा भी है—एयाइं इत्यादि। यावत् से जिन, अर्हत्, केवली, सर्वज्ञ सर्वभाव से जानते (इन पदार्थों के) देखते हैं, जैसे—धर्मास्तिकाय इत्यादि यावत् दसम भेद तक, वह उक्त ही है।

सू. 110-120. दस....वेसमणोववाते।

(टी.) सर्वज्ञत्वादेव यान् जिनोऽतीन्द्रियार्थप्रदर्शकान् श्रुतविशेषान् प्रणीतवांस्तान् दशस्थानकानुपातिनो दर्शयन्नाह—दस दसेत्याद्येकादश सूत्राणि, तत्र दस त्ति दशसङ्ख्या दसाओ त्ति दशाधिकाराभिधायकत्वाद्दशा इति बहुवचनान्तं स्त्रीलिङ्गं शास्त्रस्याभिधानमिति, कर्म्मण: अशुभस्य विपाक: फलं कर्मविपाक: तत्प्रति-पादिका दशाध्ययनात्मकत्वाद्दशा: कर्म्मविपाकदशा:, विपाकश्रुताख्यस्यैकादशाङ्गस्य प्रथमश्रुतस्कन्ध:, द्वितीयश्रुतस्कन्धोऽप्यस्य दशाध्ययनात्मक एव, न चासाविहाभिमत:, उत्तरत्राविवरिष्यमाणत्वादिति।

सर्वज्ञ होने से जिन भगवान ने जिन अतीन्द्रिय पदार्थों के प्रदर्शक श्रुतविशेष का प्रणयन किया है, उन दस स्थानकानुपाती पदार्थों को प्रदर्शित करते हुए कहा है—'दस दसा इत्यादि'। ये ग्यारह सूत्र हैं। दस अर्थात् दस संख्या। दसाओ अर्थात् दस अधिकार की अभिधायक होने से दसा यह बहुवचनांत स्त्रीलिंग में शास्त्र का नाम है। अशुभ कर्मों के फल-विपाक का अभिधायक सूत्र कर्म विपाकदशा दस अध्ययनात्मक होने से कर्म विपाकदशा है। यह ग्यारहवें अंग विपाक सूत्र के प्रथम श्रुतस्कंध का नाम है। इसका द्वितीय श्रुतस्कंध भी दस अध्ययनात्मक ही है। किंतु उसकी व्याख्या बाद में ही की जानेवाली होने से यहां वह नहीं की गई।

तथा साधून् उपासते सेवन्त इत्युपासका: श्रावका:, तद्गतक्रियाकलापप्रतिबद्धा: दशा दशाध्ययनोपलक्षिता उपासकदशा: सप्तममङ्गमिति। तथा अन्तो विनाश:, स च कर्म्मणस्तत्फलभूतस्य वा संसारस्य कृतो यैस्ते-ऽन्तकृत:, ते च तीर्थकरादय:, तेषां दशा: अन्तकृद्दशा:, इह चाष्टमाङ्गस्य प्रथमवर्गे दशाध्ययनानीति तत्सङ्ख्य-योपलक्षितत्वादन्तकृद्दशा इत्यभिधानेनाष्टममङ्गम-भिहितम्। तथा उत्तर: प्रधान:, नास्योत्तरो विद्यत इत्यनुत्तर: उपपतनमुपपातो जन्मेत्यर्थ:, अनुत्तरश्‍चासा-वुपपातश्‍चेत्यनुत्तरोपपात:, सोऽस्ति येषां तेऽनुत्तरोपपातिका: सर्वार्थसिद्धादिविमानपञ्चकोपपातिन इत्यर्थ:, तद्वक्तव्यताप्रतिबद्धा दशा दशाध्ययनोपलक्षिता अनुत्तरोपपातिकदशा: नवममङ्गमिति। तथा आचरण-माचारो ज्ञानादिविषय: पञ्चधा, आचारप्रतिपादनपरा दशा दशाध्ययनात्मिका आचारदशा:, दशाश्रुतस्कन्ध इति या रूढा:। तथा प्रश्‍नाश्‍च पृच्छा: व्याकरणानि च निर्वचनानि प्रश्‍नव्याकरणानि, तत्प्रतिपादिका दशा: दशाध्ययनात्मिका: प्रश्‍नव्याकरणदशा: दशममङ्गमिति। तथा बन्धदशा: द्विगृद्धिदशा: दीर्घदशा: सङ्क्षेपिक-दशाश्‍चास्माकमप्रतीता इति।

जो साधुओं की उपासना—सेवा करते हैं वे उपासक-श्रावक हैं। श्रावकों के क्रिया-कलापों की विवेचक दशा, जो दस अध्ययन से उपलक्षित है। वह सातवां अंगूसत्र उपासकदशा है। अंत अर्थात् विनाश, कर्मों का विनाश और उसके फलस्वरूप संसार का जिन्होंने विनाश किया हैं, वे अन्तकृत हैं। वे तीर्थंकर आदि हैं। उनकी दशा अन्तकृतदशा है। यह अष्टम अंग सूत्र है। इसके प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं। दस संख्या से उपलक्षित होने से इसका नाम अंतकृतदशा है। उत्तर—प्रधान, जिसका कोई उत्तर न हो, वह अनुत्तर है। उपपात अर्थात् उत्पत्ति—जन्म। जिनका उपपात अनुत्तर है (अनुत्तर विमान में हैं, वे) वे सर्वार्थसिद्ध आदि पांच विमान हैं। उन अनुत्तरोपपातिक की वक्तव्यता से प्रतिबद्ध दशा—जिसमें दस अध्ययन है, वह नवम अंग अनुत्तरोपपातिकदशा है। आचरण आचार है। यह ज्ञान आदि विषयक पांच प्रकार का है। आचार की प्रतिपादक दशा आचारदशा है। यह दशाश्रुतस्कंध नाम से प्रसिद्ध है। प्रश्‍न—पृच्छा, पूछना, व्याकरण—निर्वचन प्रश्‍नव्याकरण है। उसकी प्रतिपादक दशा प्रश्‍नव्याकरणदशा है। वह दसम अंग है। यहां वृत्तिकार ने बंध दशा, द्विगृद्धिदशा, दीर्घदशा और संक्षेपिक दशा 'हमें ज्ञात नहीं है '—ऐसा कहकर छोड़ दिया है।

कर्म्मविपाकदशानामध्ययनविभागमाह—कम्मेत्यादि, मिगेत्यादि श्‍लोक: सार्द्ध:, मृगा मृगग्रामाभिधान-नगरराजस्य विजयनाम्‍नो भार्या, तस्या: पुत्रो मृगापुत्र:, तत्र किल नगरे महावीरो गौतमेन समवसरणागतं जात्यन्धनरमवलोक्य पृष्टो भदन्त! अन्योऽपीहास्ति जात्यन्ध:?, भगवांस्तं मृगापुत्रं जात्यन्धमना-कृतिमुपदिदेश, गौतमस्तु कुतूहलेन तद्दर्शनार्थं तद्गृहं जगाम, मृगादेवी च वन्दित्वाऽऽगमनकारणं पप्रच्छ, गौतमस्तु त्वत्पुत्रदर्शनार्थमित्युवाच, तत: सा भूमिगृहस्थं तदुद्घाटनतस्तं गौतमस्य दर्शितवती, गौतमस्तु तमतिघृणास्पदं दृष्ट्वाऽऽगत्य च भगवन्तं पप्रच्छ—कोऽयं जन्मान्तरेऽभवत्?, भगवानुवाच—अयं हि विजयवर्द्ध-मानकाभिधाने खेटे मकायीत्यभिधानो लञ्चोपचारादि-भिर्लोकोपतापकारी राष्ट्रकूटो बभूव, तत: षोडशरोगा-ऽऽतङ्काभिभूतो मृतो नरकं गत:, तत: पापकर्मविपाकेन मृगापुत्रो लोष्टाकारोऽव्यक्तेन्द्रियो दुर्गन्धिर्जात:, ततो मृत्वा नरकं गन्ता इत्यादि तद्वक्तव्यताप्रतिपादकं प्रथममध्ययनं मृगापुत्रमुक्तमिति 1।

कर्म विपाकदशा के अध्ययनों के विभाग को कहते हैं—कम्मे इत्यादि। 1. मृग इत्यादि सार्ध श्‍लोक—मृगा, मृगग्राम नामक नगर के राजा विजय की रानी थी। उसका पुत्र मृगापुत्र था। एक बार भगवान महावीर के समवसरण में आगत जात्यंध पुरुष को देखकर गौतम स्वामी ने भगवान से पूछा—हे भदन्त! यहां अन्य भी कोई जात्यंध है? भगवान ने जन्मना अंध मृगापुत्र की बात कही। गौतमस्वामी कुतूहल के कारण उसे देखने के लिए उसके घर गए। मृगादेवी ने वंदना कर आगमन का कारण पूछा। गौतम स्वामी ने कहा—मैं तुम्हारे पुत्र को देखने के लिए आया हूं। तब मृगावती ने भूमिगृह को खोलकर अपना पुत्र दिखाया। गौतम स्वामी उस अत्यंत धृणास्पद (प्राणी) को देखकर भगवान के पास आए। उन्होंने भगवान से पूछा—भगवन्! यह पिछले जन्म में कौन था? भगवान ने कहा—यह विजयवर्धमान नामक खेट में मकायी नाम का राष्ट्रकूट (प्रशासक) था। वह रिश्‍वत आदि से लोक को पीड़ा देता था। वहां वह सोलह महारोग—आतंक आदि से पीड़ित मरकर नरक में गया। उस पाप कर्म के विपाक से यह मृगापुत्र लोढे (पत्थर के ढेले) के आकार का अव्यक्त इन्द्रियों वाला, दुर्गंधयुक्त है। यहां से मरकर नरक में जाएगा। मृगापुत्र की वक्तव्यता का प्रतिपादक यह प्रथम अध्ययन है।

गोत्तासे त्ति गोस्त्रासितवानिति गोत्रास:, अयं हि हस्तिनापुरे भीमाभिधानकूटग्राहस्योत्पलाभिधानाया: भार्याया: पुत्रोऽभूत्, प्रसवकाले चानेन महापाप-सत्त्वेनाराट्या गावस्त्रासिता:, यौवने चायं गोमांसा-न्यनेकधा भक्षितवान्, ततो नारको जात:। ततो वणिजग्रामनगरे विजयसार्थवाह-भद्राभार्ययोरुज्झित-काभिधान: पुत्रो जात:, स च कामध्वजगणिकार्थे राज्ञा तिलशो मांसच्छेदनेन तत्खादनेन च चतुष्पथे विडम्ब्य व्यापादितो नरकं जगामेति गोत्रासवक्तव्यताप्रतिबद्धं द्वितीयमध्ययनं गोत्रासमुच्यते, इदमेव चोज्झितकनाम्‍ना विपाकश्रुते उज्झितकमुच्यते 2।

2. गोत्रास—गाय आदि को त्रास देने से उसका नाम गोत्रास था। हस्तिनापुर में भीम नामक कूटग्राह (पशु चोर) की उत्पला नाम की पत्‍नी थी। एक बार वह गर्भवती हुई। प्रसवकाल में इस महापापी के कारण माता ने अनेक बार पशुओं के अवयवों का मांस खाया। युवा अवस्था में उसने अनेक बार गोमांस का भक्षण किया। वहां से वह नरक में गया। वहां से वह वाणिज्य ग्राम के विजय सार्थवाह की भद्रा नामक भार्या से उज्झितक नाम का पुत्र हुआ। वह कामध्वज गणिका में आसक्त हो गया। जिससे राजा ने उसके स्वयं के मांस का तिल-तिल कर छेदन कर उसे खिलाया और नगर के चौराहे पर उसे संत्रस्त कर मार डाला। वह वहां से नरक में गया। इस प्रकार गोत्रास की वक्तव्यता प्रतिबद्ध यह द्वितीय अध्ययन है। विपाकसूत्र में यही अध्ययन उज्झितक नाम से है।

अंडे त्ति पुरिमतालनगरवास्तव्यस्य कुक्कुटाद्यनेक-विधाण्डकभाण्डव्यवहारिणो वाणिजकस्य निन्नकाभि-धानस्य पापविपाकप्रतिपादकमण्डमिति, स च निन्नको नरकं गतस्तत उद्वृत्तोऽभग्‍नसेननामा पल्लीपतिर्जात:, स च पुरिमतालनगरवास्तव्येन निरन्तरं देशलूषणातिकोपितेन विश्‍वास्याऽऽनीय प्रत्येकं नगरचत्वरेषु तदग्रत: पितृव्यपितृव्यानीप्रभृतिकं स्वजनवर्गं विनाश्य तिलशो मांसच्छेदन-रुधिर-मांसभोजनादिना कदर्थयित्वा निपातित इति, विपाकश्रुते चाऽभग्‍नसेन इतीदमध्ययनमुच्यते 3।

3. अंड—पुरिमताल नगर निवासी कुक्कुट (मुर्गी) आदि अनेक पक्षियों के अंडों का व्यापार करनेवाला निन्नक नाम का व्यापारी था। पाप विपाक प्रतिपादक अंड (निन्नक) वहां से मरकर नरक में गया। वहां से निकल कर अभग्‍नसेन नाम का पल्लीपति बना। वह निरंतर पुरिमताल नगरवासियों की लूट-खसोट करने लगा। इससे कुपित होकर राजा ने उसे पकड़वाया। उसके चाचा आदि स्वजन वर्ग को नगर के चौराहे पर मारकर, उसे स्वयं के शरीर के तिल-तिल मांस का छेदन कर खिलाया और स्वयं का रुधिर पिलाकर कदर्थना कर मार डाला। विपाकश्रुत में यह अध्ययन अभग्‍नसेन नाम से प्रसिद्ध है।

सगडे त्ति यावरे, शकटमीति चापरमध्ययनम्, तत्र शाखांजन्यां नगर्यां सुभद्राख्यसार्थवाह-भद्राभिधान-तद्भार्ययो: पुत्र: शकट:, स च सुसेनाभिधानामात्येन सुदर्शनाभिधानगणिकाव्यतिकरे सगणिको मांसच्छेदा-दिनाऽत्यन्तं कदर्थयित्वा विनाशित:, स च जन्मान्तरे छगलपुरे नगरे छन्निकाभिधान: छागलिको मांसप्रिय आसीदित्येतदर्थप्रतिबद्धं चतुर्थमिति 4।

4. शकट—शकट यह अपर अध्ययन है। शाखांजनी नगरी में सुभद्र नाम का एक सार्थवान था, उसकी भद्रा नाम की पत्‍नी थी। उनका पुत्र था शकट। वह सुदर्शना नाम की गणिका के प्रसंग में अमात्य सुषेण के द्वारा गणिका के साथ मांसच्छेद आदि से अत्यंत कदर्थित होकर मारा गया। वह जन्मांतर में छगलपुर में नगर में छन्निक नाम का बकरे का मांसभक्षी था। चतुर्थ अध्ययन शकट का है।

माहणे त्ति कौशाम्ब्यां बृहस्पतिदत्तनामा ब्राह्मण:, स चान्त:पुरव्यतिकरे उदयनेन राज्ञा तथैव कदर्थयित्वा मारित:, जन्मान्तरे चासावासीत् महेश्‍वरदत्तनामा पुरोहित:, स च जितशत्रो राज्ञ: शत्रुजयार्थं ब्राह्मणादि-भिर्होमं चकार, तत्र प्रतिदिनमेकैकं चातुर्वर्ण्यदारक-मष्टम्यादिषु द्वौ द्वौ चतुर्मास्यां चतुरश्‍चतुर: षण्मास्यामष्टावष्टौ संवत्सरे षोडश परचक्रागमे अष्टशतमष्टशतम्, परचक्रं च जीयते, तदेवं मृत्वाऽसौ नरकं जगामेत्येवं ब्राह्मणवक्तव्यतानिबद्धं पञ्चममिति 5।

5. माहण—बृहस्पति कौशंबी नगरी में बृहस्पतिदत्त नामक ब्राह्मण था। वह अंत:पुर के व्यतिकर में राजा उदयन द्वारा वैसे ही कदर्थना करवा के मार दिया गया। जन्मांतर में वह महेश्‍वरदत्त नामक का पुरोहित था। वह राजा जितशत्रु की शत्रुओं पर विजय हेतु प्रतिदिन चारों वर्णों के एक-एक बालक की, अष्टमी आदि में दो-दो, चातुर्मास में चार-चार, छह मास में आठ-आठ, वर्ष में सोलह-सोलह, प्रतिपक्ष की सेना आने पर एक सौ आठ-एक सौ आठ बालकों की बलि देता था। और शत्रु सेना पर विजय प्राप्त करता था। वहां से मरकर वह नरक में गया। पांचवें अध्ययन में (उसे) ब्राह्मण का वर्णन है।

नन्दिसेणे य त्ति मथुरायां श्रीदामराजसुतो नन्दिषेणो युवराजो विपाकश्रुते च नन्दिवर्द्धन: श्रूयते, स च राजद्रोहव्यतिकरे राज्ञा नगरचत्वरे तप्तस्य लोहस्य द्रवेण स्‍नानं तद्विधसिंहासनोपवेशनं क्षार-तैलभृतकलशै राज्याभिषेकं च कारयित्वा कष्टमारेण परासुतां नीतो नरकमगमत्, स च जन्मान्तरे सिंहपुरनगरराजस्य सिंहरथाभिधानस्य दुर्योधननामा गुप्तिपालो बभूव, अनेकविधयातनाभिर्जनं कदर्थयित्वा मृत: नरकं गतवानित्येवमर्थं षष्ठमिति 6।

6. नंदीषेण—मथुरा नगरी के राजा श्रीदाम का पुत्र नंदीषेण युवराज था। विपाक श्रुत में इसका नाम नंदीवर्धन है। राजद्रोह के कारण राजा ने उसे नगर के चौराहे पर तप्त लोह के जल (पिघले हुए लोहे) से स्‍नान करवाया। तप्त लोहे के सिंहासन पर बिठाकर क्षारतेल से उसका अभिषेक करवाया। कष्टपूर्वक मृत्यु को प्राप्त कर वह नरक में गया। वह जन्मांतर में सिंहपुर नगर में उत्पन्न हुआ था। वहां वह सिंहरथ राजा का दुर्योधन नाम का कारागार का अध्यक्ष था। अनेकविध यातनाओं से कैदियों को यातनाएं देकर मरकर वह नरक में गया। यह छट्ठा अध्ययन है।

सोरिय त्ति शौरिकनगरे शौरिकदत्तो नाम मत्स्य-बन्धपुत्र:, स च मत्स्यमांसप्रियो गलविलग्‍नमत्स्यकण्टको महाकष्टमनुभूय मृत्वा नरकं गत:, स च जन्मान्तरे नन्दिपुरनगरराजस्य मित्राभिधानस्य श्रीको नाम महानसिकोऽभूत् जीवघातरति: मांसप्रियश्‍च, मृत्वा चासौ नरकं गतवानिति सप्तमम्, इदं चाध्ययनं विपाकश्रुतेऽष्टममधीतम् 7।

7. शौरिक—शौरिक नगर में शौरिकदत्त नाम का मछुआरा था। उसे मत्स्य का मांस बहुत प्रिय था। एक बार उसके गले में मछली का कांटा अटक गया। उससे महान कष्ट का अनुभव करता हुआ वह मरकर नरक में गया। वह पूर्वजन्म में नंदीपुर नगर के राजा मित्र का श्रीक नाम का रसोइया था। वह जीव घात का रसिक एवं मांस प्रिय था। वहां से मरकर वह नरक में गया। यह सप्तम अध्ययन है। विपाक श्रुत में यह आठवां अध्ययन है।

उदुम्बरे त्ति पाटलीषण्डे नगरे सागरदत्तसार्थवाहसुत: उदुम्बरदत्तो नाम्‍नाऽभूत्, स च षोडशभिर्रोगैरेकदाभिभूतो महाकष्टमनुभूय मृत:, स च जन्मान्तरे विजयपुरराजस्य कनकरथनाम्‍नो धन्वन्तरिनामा वैद्य आसीत् मांसप्रियो मांसोपदेष्टा चेति कृत्वा नरकं गतवानित्यष्टमम् 8।

8. उदुम्बर—उदुम्बर—पाटलीपुत्र नगर में सागरदत्त सार्थवाह का उदुम्बरदत्त नाम का पुत्र था। एक बार वह सोलह रोगों से आक्रांत हो महाकष्ट का अनुभव करता हुआ मरकर नरक में गया। वह जन्मांतर में विजयपुर नगर के कनकरथ नामक राजा का धन्वंतरी नाम का वैद्य था। वह स्वयं मांसप्रिय और मांस का उपदेशक था। अत: वहां से मरकर नरक में गया था। यह अष्टम अध्ययन है।

सहसुद्दाहे: त्ति सहसा अकस्मादुद्दाह: प्रकृष्टो दाह: सहसोद्दाह:, सहस्राणां वा लोकस्योद्दाह: सहस्रोद्दाह:, आमलए त्ति रश्रुतेर्लश्रुतिरित्यामरक: सामस्त्येन मारि:, एवमर्थप्रतिबद्धं नवमम्।

9. सहस्रोद्दाह—सहसा—अचानक उद्दाह प्रकृष्ट दाह सहसोद्दाह है। अथवा सहस्रों व्यक्तियों को जला देने के कारण सहस्रोद्दाह है। आमलक1 अर्थात् आमरक समस्त रूप से मारनेवाला (समूह का मारक) यह अर्थ प्रतिबद्ध नौवां अध्ययन है।

तत्र किल सुप्रतिष्ठे नगरे सिंहसेनो राजा श्यामाभिधानदेव्यामनुरक्त: तद्ववचनादेव एकोनानि पञ्च शतानि देवीनां तां मिमारयिषूणि ज्ञात्वा कुपित: सन् तन्मातॄणामेकोनपञ्चशतानि उपनिमन्त्र्य महति अगारे आवासं दत्त्वा भक्तादिभि: सपूज्य विश्रब्धानि सदेवीकानि सपरिवाराणि सर्वतो द्वारबन्धनपूर्वक-मग्‍निप्रदानेन दग्धवान्, ततोऽसौ राजा मृत्वा षष्ठ्यां च गत्वा रोहीतके नगरे दत्तसार्थवाहस्य दुहिता देवदत्ताभिधानाऽभवत्, सा च पुष्पनन्दिना राज्ञा परिणीता, स च मातुर्भक्तिपरतया तत्कृत्यादि कुर्वन्नासामास, तया च भोगविघ्‍नकारिणीति तन्मातुर्ज्वलल्लोहदण्ड-स्याऽपानक्षेपात् सहसा दाहेन वधो व्यधायि राज्ञा चासौ विविधविडम्बनाभिर्विडम्ब्य विनाशितेति विपाकश्रुते देवदत्ताभिधानं नवममिति 9।

सुप्रतिष्ठ नगर में सिंहसेन राजा था। वह श्यामा नाम की रानी में अनुरक्त था। उसे ज्ञात हुआ कि चार सौ निन्यानवें रानियां श्यामा को मारना चाहती हैं। उसने उनकी चार सौ निन्यानवें माताओं को आमंत्रित कर एक बड़ा आवास गृह प्रदान किया। भोजन आदि से आतिथ्य करके, उन्हें अपनी रानियों के साथ सपरिवार सभी द्वार बंद करकेे अग्‍नि जलाकर भस्मसात् कर दिया। वह राजा मरकर छट्ठी नरक में उत्पन्न हुआ। वहां से रोहितक नगर के दत्त सार्थवाह की देवदत्ता नामक पुत्री के रूप में उत्पन्न हुआ। पुष्पनंदी राजा के साथ उसका विवाह हो गया। वह मातृ भक्ति के कारण अपनी माता के कार्य करता था। देवदत्ता ने सास को भोग में विघ्‍नकारिणी मानकर तप्त लोह दंड को उसके अपान मार्ग में डालकर सहसा दाह से उसे मार डाला। राजा ने भी विविध प्रकार की कदर्थनाओं से संत्रस्त कर उसे मरवा डाला। विपाक श्रुत में यह देवदत्ता नाम का नवम अध्ययन है।

तथा कुमारे लेच्छई इ य त्ति कुमारा राज्यार्हा:, अथवा कुमारा: प्रथमवयस्थास्तान् लेच्छई इ य त्ति लिप्सूंश्‍च वणिज आश्रित्य दशममध्ययनमितिशब्दश्‍च परिसमाप्तौ भिन्नक्रमश्‍च, अयमत्र भावार्थ:—यदुत इन्द्रपुरे नगरे पृथिवीश्रीनामगणिकाऽभूत्, सा च बहून् राजकुमार-वणिक्पुत्रादीन् मन्त्र-चूर्णादिभिर्वशीकृत्योदारान् भोगान् भुक्तवती, षष्ठ्यां च गत्वा वर्द्धमाननगरे धनदेवसार्थ-वाहदुहिता अञ्जूरित्यभिधाना जाता, सा च विजयराजपरिणीता योनिशूलेन कृच्छ्रं जीवित्वा नरकं गतेति, अत एव विपाकश्रुते अञ्जू इति दशममध्ययन-मुच्यत इति 10।

10. कुमार लिच्छई—कुमार लिच्छई अर्थात् राज्य योग्य कुमार अथवा कुमार—प्रथम वय उसके लिप्सु वणिक् के आश्रित यह दशम अध्ययन है। इति शब्द परिसमाप्ति और भिन्नक्रम का द्योतक है। इन्द्रपुर नगर में पृथिवीश्री नाम की गणिका रहती थी। वह अनेक राजकुमारों एवं वणिक् पुत्रों को मंत्र, चूर्ण आदि से वशीभूत करके उनके साथ भोग भोगती थी। वह मरकर छट्ठी नरक में गई। वहां से निकलकर वर्धमान नगर के धनदेव सार्थवाह के घर पुत्री रूप में उत्पन्न हुई। उसका नाम अंजू रखा गया। राजा विजय के साथ उसका विवाह हुआ। योनि शूल के कारण कष्टपूर्ण जीवन जीकर वह नरक में गई। अत: विपाक श्रुत में दसवां अध्ययन 'अंजू' है।

उपासकदशा विवृण्वन्नाह—दसेत्यादि, आनंदे सार्ध: श्‍लोक:, आनंदे ति आनन्दो वाणिजग्रामाभिधाननगर-वासी महर्द्धिको गृहपतिर्महावीरेण बोधित एकादशोपासक-प्रतिमा: कृत्वोत्पन्नावधिज्ञानो मासिक्या संलेखनया सौधर्ममगमदितिवक्तव्यताप्रतिबद्धं प्रथममध्ययनम् आनन्द एवोच्यत इति 1।

उपासकदशा का वर्णन करते हुए कहा है—दस इत्यादि। आनंद आदि गाथा। 1.आनंद—यह वाणिज्यग्राम निवासी, महान ॠद्धि संपन्न गृहपति था। भगवान महावीर से बोधि प्राप्त कर ग्यारह उपासक प्रतिमाएं संपन्न की। उसे अवधिज्ञान उत्पन्न हुआ। एक मासिक संलेखना कर वह सौधर्म देवलोक में उत्पन्न हुआ। आनंद श्रावक से सम्बद्ध यह प्रथम अध्ययन 'आनंद' ही कहा जाता है।

कामदेवे त्ति कामदेवश्‍चम्पानगरीवास्तव्यस्तथैव प्रतिबुद्ध: परीक्षाकारिदेवकृतोपसर्गाविचलितप्रतिज्ञस्तथैव दिवमगमदित्येवमर्थं द्वितीयं कामदेव इति 2।

2. कामदेव—कामदेव चंपानगरी वासी श्रावक था। यह भी भगवान महावीर से बोधि प्राप्त कर श्रावक बना। एक देव ने इसकी दृढ़धर्मिता की परीक्षा की। देवकृत उपसर्ग में अविचल रहकर वह स्वर्ग में गया। इस प्रकार द्वितीय अध्ययन का विषय कामदेव श्रमणोपासक है।

गाहावइ चूलणीपिय त्ति चुलनीपितृनामा गृहपति-र्वाराणसीनिवासी तथैव प्रतिबुद्ध: प्रतिपन्नप्रतिमो विमर्शकदेवेन मातरं त्रिखण्डीक्रियमाणां दृष्ट्वा क्षुभितश्‍चलितप्रतिज्ञो देवनिग्रहार्थमुद्दधाव, पुन: कृतालोचनस्तथैव दिवं गत इतिवक्तव्यताप्रतिबद्धं चुलनीपितेत्युच्यते 3।

3. चुलनीपिता—चुलनीपिता नामक यह गाथापति वाराणसी निवासी श्रावक था। यह भी भगवान से प्रतिबुद्ध हो श्रावक बना। उपासक प्रतिमा पूर्ण की। देव परीक्षा लेने आया। माता को मारते देख वह क्षुभित हो गया। प्रतिज्ञा से विचलित हो यह देव के निग्रह हेतु दौड़ा। यथार्थ अवगत होने पर आलोचना की और आनंद आदि उपासकों की भांति देवगति में गया। चुलनीपिता से संबद्ध उसी के नाम का यह अध्ययन है।

सुरादेवे त्ति सुरादेवो गृहपतिर्वाराणसीनिवासी परीक्षकदेवस्य 'षोडश रोगातङ्कान् भवत: शरीरे समकमुपनयामि यदि धर्मं न त्यजसि' इति वचनमुपश्रुत्य चलितप्रतिज्ञ: पुनरालोचितप्रतिक्रान्तस्तथैव दिवं गत इतिवक्तव्यताभिधायकं सुरादेव इति 4।

4. सुरादेव—सुरादेव गृहपति वाराणसी निवासी था। देव परीक्षा लेने आया। उसने प्रतिज्ञा से विचलित करने हेतु कहा—यदि तूं धर्म को नहीं छोड़ता तो मैं तुम्हारे शरीर में एक साथ सोलह रोग उत्पन्न करूंगा। यह वचन सुनकर सुरादेव प्रतिज्ञा से विचलित हो गया। (पत्‍नी द्वारा समझाने पर पुन: संभल गया) पुन: आलोचना एवं प्रतिक्रमण कर पूर्व वर्णित श्रावकों की भांति स्वर्ग में उत्पन्न हुआ। इस प्रकार यह अध्ययन सुरादेव से संबद्ध है।

चुल्लसयए त्ति महाशतकापेक्षया लघु: शतक: चुल्लशतक:, स चालम्भिकानगरवासी देवेनोपसर्गकारिणा द्रव्यमपह्रियमाणमुपलभ्य चलितप्रतिज्ञ: पुनर्निरतिचार: सन् दिवमगमद् यथा तथा यत्राभिधीयते तच्चुल्लशतक इति 5।

5. चुल्लशतक—महाशतक की अपेक्षा लघु होने से चुल्लशतक नाम है। यह आलंभिका नगरी निवासी था। देव द्वारा उपसर्ग किए जाने पर धन अपहरण कर लिए जाने पर प्रतिज्ञा से चलित हो गया। पुन: अतिचार रहित होकर पूर्ववर्णित उपासकों की भांति देवगति में गया। यह अध्ययन चुल्लशतक नाम से है।

गाहावइ कुंडकोलिए त्ति कुण्डकोलिको गृहपति: काम्पिल्यवासी धर्मध्यानस्थो यथा देवस्य गोशालकमतमुद्ग्राहयत उत्तरं ददौ दिवं च ययौ तथा यत्र अभिधीयते तत्तथेति 6।

6. गाथापति कुंडकोलिक—यह कांपिल्यपुर निवासी श्रावक था। एक बार वह धर्मध्यान में स्थित था। एक देव ने आकर गोशालक मत स्वीकार करने की प्रेरणा दी। किन्तु कुंडकोलिक ने सटीक उत्तर देकर देव को निरुत्तर कर दिया। शेष वर्णन पूर्ववत् ही है।

सद्दालपुत्ते त्ति सद्दालपुत्र: पोलासपुरवासी कुम्भकारजातीयो गोशालकोपासको भगवता बोधित: पुन: स्वमतग्राहणोद्यतेन गोशालकेनाऽक्षोभितान्त: करण: प्रतिपन्नप्रतिमश्‍च परीक्षकदेवेन भार्यामारणदर्शनतो भग्‍नप्रतिज्ञ: पुनरपि कृतालोचनस्तथैव दिवं गत इतिवक्तव्यताप्रतिबद्धं सद्दालपुत्र इति 7।

7. सद्दालपुत्र—यह पोलासपुरवासी कुंभकार जातीय श्रावक था। यह पहले गोशालक का उपासक था। भगवान महावीर से प्रतिबोध पाकर यह श्रावक बना। पुन: गोशालक ने उसे आजीवक मत में ले आने के लिए प्रयत्‍न किए किन्तु सद्दालपुत्र अविचलित रहा। एक बार उसने प्रतिमाएं स्वीकार की। देव परीक्षा हेतु आया। उसकी पत्‍नी को मारते देख वह व्रत से चलित हुआ। पुन: आलोचना करके वह उसी प्रकार संलेखना करके देव रूप में उत्पन्न हुआ। इस प्रकार यह अध्ययन सद्दालपुत्र से संबद्ध है।

महासयए त्ति महाशतकनाम्‍नो गृहपते राजगृहनगर-निवासिनस्त्रयोदशभार्यापतेरुपासकप्रतिमाकृतरतेरुत्पन्ना-वधिसंज्ञिताधिगते रेवत्यभिधानस्वभार्याकृतानुकूलो-पसर्गाचलमते: संलेखनाजातदिविगतेर्वक्तव्यतानिबद्धं महाशतक इति 8।

8. महाशतक—महाशतक राजगृह नगर का निवासी था। उसकी तेरह पत्‍नियां थीं। वह उपासक प्रतिमा प्रतिपन्न श्रावक था। एक बार प्रतिमा करते हुए उसे अवधिज्ञान प्राप्त हुआ। उसकी रेवती नाम की पत्‍नी ने अनुकूल उपसर्ग किया। किंतु वह अविचल रहा। अंत में संलेखनापूर्वक दिवंगत हुआ। यह अध्ययन महाशतक की वक्तव्यता से प्रतिबद्ध है।

नंदिणीपिय त्ति नन्दिनीपितृनामकस्य श्रावस्तीवास्त-व्यस्य भगवता बोधितस्य संलेखनादिगतस्य वक्तव्यता-निबन्धनान्नन्दिनीपितृनामकमिति 9।

9. नंदिनीपिता—नंदिनीपिता श्रावस्ती निवासी था। भगवान से बोध पाकर वह प्रतिबुद्ध हुआ। अंत में संलेखनापूर्वक मृत्यु प्राप्त की।

लेइयापिय त्ति लेइकापितृनाम्‍न: श्रावस्तीनिवासिनो गृहमेधिनो भगवतो बोधिलाभिनोऽनन्तरं तथैव सौधर्म्मगामिनो वक्तव्यतानिबद्धं लेयिकापितृनामकं दशमिति 10।

10. लेयिकापिता—यह भी श्रावस्ती निवासी उपासक था। भगवान से प्रतिबोध पाकर वैसे ही आराधना करके सौधर्म देवलोक में गया। यह अध्ययन लेयिकापिता की वक्तव्यता से प्रतिबद्ध है।

दशाप्यमी विंशतिवर्षपर्याया: सौधर्म्मे गताश्‍चतु:-पल्योपमस्थितयो देवा जाता महाविदेहे च सेत्स्यन्तीति।

ये दसों ही श्रावक बीस वर्ष तक श्रावक धर्म का पालन कर सौधर्म देवलोक में उत्पन्न हुए। वे वहां चार पल्योपम की स्थितिवाले देव बने। वे सभी महाविदेह में उत्पन्न होकर सिद्ध होंगे।

अथान्तकृद्दशानामध्ययनविवरणमाह—अंतगडेत्यादि, इह चाष्टौ वर्गास्तत्र प्रथमवर्गे दशाध्ययनानि, तानि चामूनि—नमीत्यादि सार्द्धं रूपकम्, एतानि च नमीत्यादिकान्यन्तकृत्साधुनामानि अन्तकृद्दशाङ्ग-प्रथमवर्गेऽध्ययनसङ्ग्रहे नोपलभ्यन्ते, यतस्तत्राभिधीयते—

अब अंतकृतदशा के अध्ययनों का विवेचन करते हैं—अंतकृत इत्यादि। इसके आठ वर्ग हैं। उसमें प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं। वे अध्ययन इस प्रकार हैं—नमि इत्यादि। ये नमि आदि दस नाम अंतकृत साधुओं के हैं। किंतु वर्तमान में अंतकृतदशांग के प्रथम वर्ग के अध्ययन संग्रह में ये उपलब्ध नहीं है। वहां जो नाम हैं, वे इस प्रकार हैं—

गोयम 1 समुद्द 2 सागर 3

गंभीरे 4 चेव होइ थिमिए 5 य।

अयले 6 कंपिल्ले 7 खलु

अक्खोभ 8 पसेणई 9 विण्हू 10।।

(अन्त.)

1. गौतम 2. समुद्र 3. सागर 4. गंभीर 5. स्तिमित 6. अचल 7. कांपिल्य 8. अक्षोभ्य 9. प्रसेनजित 10 विष्णु।

ततो वाचनान्तरापेक्षाणीमानीति सम्भावयाम:, न च जन्मान्तरनामापेक्षयैतानि भविष्यन्तीति वाच्यम्, जन्मान्तराणां तत्रानभिधीयमानत्वादिति।

इसलिए संभव है कि प्रस्तुत सूत्र के नाम किसी दूसरी वाचना के हैं। ये नाम जन्मांतर की अपेक्षा से भी नहीं होने चाहिए क्योंकि यहां पूर्वजन्म का विषय न होने से कथनीय नहीं है।

अधुनानुत्तरोपपातिकदशानामध्ययनविभागमाह—अणुत्तरो इत्यादि, इह च त्रयो वर्गास्तत्र तृतीयवर्गे दृश्यमानाध्ययनै: कैश्‍चित् सह साम्यमस्ति न सर्वै:, यत इहोक्तम्—इसिदासेत्यादि, तत्र तु दृश्यते—

अब अनुत्तरौपपातिकदशा के अध्ययन विभाग का कथन करते हैं—अणुत्तरो इत्यादि। अनुत्तरौपपातिक के तीन वर्ग हैं। इसमें दृश्यमान अध्ययनों के साथ कुछ अध्ययनों की साम्यता है, न कि सभी अध्ययनों की। उसमें इस प्रकार है—

धन्ने य सुनक्खत्ते, इसिदासे य आहिए।

पेल्लए रामपुत्ते य, चंदिमा पुट्ठिके इय।।

पेढालपुत्ते अणगारे, अणगारे पोट्टिले इय।

विहले दसमे वुत्ते, एमेए दस आहिया।।

(अनुत्तरो.)

1. धन्य, 2. सुनक्षत्र 3. ॠषिदास 4. पेल्लक 5. रामपुत्र, 6. चंद्रमा 7. प्रोष्ठ 8. पेढालपुत्र 9. पोट्टिल 10. विहल्ल।

तदेवमिहापि वाचनान्तरापेक्षयाऽध्ययनविभाग उक्तो न पुनरुपलभ्यमानवाचनापेक्षयेति, तत्र धन्यक-सुनक्षत्र-कथानके एवम्—काकन्द्यां नगर्यां भद्रासार्थवाहीसुतो धन्यको नाम महावीरसमीपे धर्ममनुश्रुत्य महाविभूत्या प्रव्रजित: षष्ठोपवासी उज्झ्यमानलब्धाचाम्लपारणी विशिष्टतपसा क्षीणमांस-शोणितो राजगृहे श्रेणिक-महाराजस्य चतुर्द्दशानां श्रमणसहस्राणां मध्येऽति-दुष्करकारक इति महावीरेण व्याहृतस्तेन च राज्ञा सभक्तिकं वन्दित उपबृंहितश्‍च कालं च कृत्वा सर्वार्थसिद्धविमान उत्पन्न इति।

यहां पर भी वाचनांतर की अपेक्षा अध्ययन विभाग कहा गया है, न कि उपलभ्यमान वाचना की अपेक्षा से। धन्यक और सुनक्षत्र का कथानक इस प्रकार है— धन्य—काकंदी नगरी में भद्रा सार्थवाही रहती थी। उसका पुत्र धन्य भगवान महावीर से धर्म-श्रवण कर महान विरक्ति (विभूति) से दीक्षित हो गया। वह बेले-बेले तप करता। पारणे में उज्झयमान (त्याज्य) लब्ध आहार (रुखा-सूखा) भोजी था। इस विशिष्ट तप से क्षीण मांस-शोणित (हड्डियों का ढांचा मात्र) रह गया। राजगृह में श्रेणिक राजा ने भगवान से विशेष मुनि (तपस्वी) के बारे में पूछा तब भगवान ने अपने चौदह हजार श्रमणों में धन्य अणगार को अतिदुष्करकारक कहा। राजा ने भक्तिपूर्वक वंदना एवं उपबृंहण किया। वह धन्य मुनि काल करके सर्वार्थसिद्ध विमान में उत्पन्न हुआ।

एवं सुनक्षत्रोऽपीति। कार्तिक इति हस्तिनापुरे श्रेष्ठी इभ्यसहस्रप्रथमासनिक: श्रमणोपासको जितशत्रुराज-स्याभियोगात् परिव्राजकस्य मासक्षपणपारणके भोजनं परिवेषितवान् तमेव निर्वेदं कृत्वा मुनिसुव्रतस्वामिसमीपे प्रव्रज्यां प्रतिपन्नवान् द्वादशाङ्गधरो भूत्वा शक्रत्वेनोत्पन्न इत्येवं यो भगवत्यां श्रूयते सोऽन्य एव, अयं पुनरन्यो-ऽनुत्तरेषूपपन्न इति।

सुनक्षत्र अणगार भी साधुचर्या का पालन कर अनुत्तर विमान में उत्पन्न हुआ। कार्तिक श्रेष्ठी हस्तिनापुर निवासी था। यह हजारों धनाढ्यों में प्रथम स्थान प्राप्त श्रमणोपासक था। जितशत्रु राजा के अभियोग से परिव्राजक को मासखमण के पारणे में भोजन करवाया। उसे निर्वेद प्राप्त होने से भगवान मुनिसुव्रत स्वामी के पास प्रव्रज्या स्वीकार की। द्वादशांगीधर होकर (समाधि मरण प्राप्त कर) जो शक्र के रूप में उत्पन्न हुआ। भगवती में जिसका कथन है, वह कार्तिक सेठ अन्य ही है। यह कार्तिक श्रेष्ठी अन्य है, जो अनुत्तर विमान में उपपन्न है।

शालिभद्र इति य: पूर्वभवे सङ्गमनामा वत्सपालोऽभवत्, सबहुमानं च साधवे पायसमदात्, राजगृहे गोभद्रश्रेष्ठिन: पुत्रत्वेनोत्पन्नो देवीभूतगोभद्रश्रेष्ठि-समुपनीतदिव्यभोजन-वसन-कुसुम-विलेपन-भूषणादि-भिर्भोगाङ्गैरङ्गनानां द्वात्रिंशता सह सप्तभूमिकरम्य-हर्म्यतलगतो ललति स्म।

शालिभद्र—जो पूर्वभव में संगम नाम का वत्सपाल (ग्वाला) था। उसने साधु को बहुमानपूर्वक खीर बहराई थी। वह राजगृह में गोभद्र श्रेष्ठी के पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। सेठ गोभद्र मरणोपरांत देवलोक में उत्पन्न हुआ। वह प्रतिदिन अपने पुत्र शालिभद्र एवं उसकी बत्तीस पत्‍नियों के लिए दिव्य भोजन, वस्त्र, कुसुम, विलेपन, आभूषण आदि उपलब्ध करवाता था। जिससे शालिभद्र अपने सप्तभौम प्रासाद में देवोपम सुख भोगता था।

वाणिजकोपनीतलक्षमूल्य-बहुरत्‍नकम्बला गृहीता भद्रया शालिभद्रमात्रा वधूनां पादप्रोञ्छनीकृताश्‍चेति श्रवणाज्जातकुतूहले दर्शनार्थं गृहमागते श्रेणिकमहाराजे जनन्याऽभिहितो यथा त्वां स्वामी द्रष्टुमिच्छतीत्यवतर प्रासादशृङ्गात् स्वामिनं पश्येतिवचनश्रवणादस्माकमप्यन्य: स्वामीति भावयन् वैराग्यमुपजगाम वर्द्धमानस्वामिसमीपे च प्रवव्राज, विकृष्टतपसा क्षीणदेह: शिलातले पादपोपगमनविधिना-ऽनुत्तरसुरेषूत्पन्नवानिति सोऽयमिह सम्भाव्यते, केवलमनुत्तरोपपातिकाङ्गे नाधीत इति।

एक बार वणिकों से शालिभद्र की माता भद्रा ने बहुमूल्य—एक लाख मुद्रा की रत्‍नकम्बलें खरीदीं, जिसे उसकी पुत्रवधुओं ने पैर पौंछकर डाल दी। राजगृह के सम्राट श्रेणिक को जब रत्‍नकंबलों का वृत्तांत ज्ञात हुआ तो कुतूहल उत्पन्न हुआ। वे स्वयं गोभद्र सेठ के प्रासाद में आए। माता भद्रा ने पुत्र को बुलाया। उसने कहा—पुत्र! स्वामी तुझे देखना चाहते हैं, अत: महल के शिखर से नीचे आओ। महाराज को देखो। यह वचन सुनकर उसने सोचा—क्या मेरा भी कोई स्वामी है, ऐसा चिंतन करते हुए उसे विरक्ति हो गई। उसने भगवान वर्धमान के पास प्रव्रज्या ग्रहण की। प्रकृष्ट तप से उसकी देह क्षीण होने लगी। अंत में शिलातल पर पादोपगमन विधि से अनशन कर वह अनुत्तर देवलोक में उत्पन्न हुआ। यह वही शालिभद्र हो सकता है। केवल अंतर यही है कि अनुत्तरोपपातिक अंग में यह उल्लेख नहीं है।

तेतली ति य त्ति तेतलिसुत इति यो ज्ञाताध्ययनेषु श्रूयते स नायम्, तस्य सिद्धिगमनश्रवणात्।

तेतली—ज्ञाताधर्मकथा1 में जिस तेतली पुत्र का उल्लेख है, वह यह नहीं है क्योंकि वहां तेतलीपुत्र के सिद्धिगमन का वर्णन है।

तथा दशार्णभद्रो दशार्णपुरनगरवासी विश्‍वंभराविभु: यो भगवन्तं महावीरं दशार्णकूटनगनिकटसमवसृत-मुद्यानपालवचनादुपलभ्य यथा न केनापि वन्दितो भगवांस्तथा मया वन्दनीय इति राजसम्पदवलेपा-द्भक्तितश्‍च चिन्तयामास, तत: प्रात: सविशेषकृतस्‍नान-विलेपना-ऽऽभरणादिविभूष:, प्रकल्पितप्रधानद्विपपति-पृष्ठाधिरूढो वल्गनादिविविधक्रियाकारिसदर्प्पसर्प्पच्चतु-रङ्गसैन्यसमन्वित: पुष्यमाणवसमुद्घुष्यमाणागणित-गुणगण: सामन्ता-ऽमात्य-मन्त्रि-राजदौवारिक-दूतादिपरिवृत: सान्त:पुरपौरजनपरिगत आनन्दमयमिव सम्पादयन् महीमण्डलमाखण्डल इवाऽमरावत्या नगरान्निर्जगाम निर्गत्य च समवसरणमभिगम्य यथाविधि भगवन्तं भव्यजन-नलिनवनविबोधनाभिनवभानुमन्तं महावीरं वन्दित्वोप-विवेश।

दशार्णभद्र—यह दशार्णपुर नगरनिवासी राजा था। एकदा भगवान महावीर दशार्णकूट पर्वत के निकट समवसृत हुए। उद्यानपाल से सूचना सुनकर दशार्णभद्र ने सोचा—अब तक किसी ने भगवान की वंदना नहीं की, वैसी अपूर्व भक्ति से मुझे वंदना करना है। राजशक्ति के अहंकार में ऐसा चिंतन कर प्रात: विशेष रूप से स्‍नान, विलेपन, आभूषण आदि से विभूषित होकर वह भगवद् वंदना हेतु प्रस्थित हुआ। वह अपने प्रधान हस्तिराज की पृष्ठ पर आरूढ़ हुआ। उसकी चतुरंगिनी सेना वल्गन आदि विविध क्रिया करती हुई दर्प सह आगे बढ़ती हुई, जयघोषों को निनादित कर रही थी। सामंत, अमात्य, मंत्री, राजदौवारिक, दूत आदि साथ चल रहे थे। अपने अन्त:पुर एवं नगरजनों से परिवृत्त राजा आनंदित पृथ्वी पर अमरावती के इंद्र की भांति नगर से रवाना हुआ और समवसरण में पहुंचा। भव्यजन रूपी नलिन वन को विबोधित करनेवाले अभिनव सूर्य भगवान महावीर को यथाविधि वंदना कर वह उपासना करने लगा।

अवगतदशार्णभद्रनृपाभिप्रायं च तन्मतविनोदनोद्यतं कृताष्टमुखै प्रतिमुखं विहिताष्टदन्ते प्रतिदन्तं कृताष्टपुष्करिणीके प्रतिपुष्करिणि निरूपिताष्टपुष्करे प्रतिपुष्करं विरचिताष्टदले प्रतिदलं विरचितद्वात्रिंशद्-बद्धनाटके वारणेन्द्रे समारूढं स्वश्रिया निखिलं गगनमण्डलमापूरयन्तममरपतिमवलोक्य कुतोऽस्मादृशा-मीदृशी विभूति:, कृतोऽनेन निरवद्यो धर्म इति ततोऽमहपि तं करोमीति विभाव्य प्रवव्राज, जितोऽहमधुना त्वयेति भणिता यमिन्द्र: प्रणिपपातेति सोऽयं दशार्णभद्र: सम्भाव्यते, परमनुत्तरोपपातिकाङ्गे नाधीत:, क्‍वचित् सिद्धश्‍च श्रूयत इति।

दशार्णभद्र राजा के अभिप्राय को जानकर, उसके अभिप्राय एवं नष्ट करने के लिए शक्रेन्द्र उद्यत हुआ। उसने प्रमुख हस्ति (ऐरावत) की विकुर्वणा की। प्रत्येक मुख में आठ दांत, प्रत्येक दांत पर आठ पुष्करिणियां, प्रत्येक पुष्करिणी में आठ नील कमल, प्रत्येक नील कमल में आठ दल, प्रत्येक दल पर बत्तीस-बत्तीस नाटकों की रचना की, उस पर स्वयं इन्द्र आरूढ़ हुए। अपने इस विपुल ऐश्‍वर्य से समस्त आकाश मंडल को आपूरित करते हुए देवेन्द्र को देखकर दशार्णभद्र ने सोचा—मेरे पास ऐसी विभूति कहां? इसने निरवद्य धर्म का अनुपालन किया है, इसलिए मैं भी धर्म का पालन करूं। ऐसा चिंतन कर वह प्रव्रजित हो गया। मैं अब तुम्हारे द्वारा जीत लिया गया हूं—ऐसा कहकर इंद्र ने नमस्कार किया। इस प्रकार यही दशार्णभद्र होना चाहिए। किंतु अनुत्तरोपपातिक सूत्र में इसका नामोल्लेख नहीं है। कहीं-कहीं इसके सिद्धिगति प्राप्त करने का उल्लेख भी मिलता है।

तथा अतिमुक्त: एवं श्रूयते अन्तकृद्दशाङ्गे—पोलासपुरे नगरे विजयस्य राज्ञ: श्रीनाम्‍न्या देव्या अतिमुक्तको नाम पुत्र: षड्वार्षिको गौतमं गोचरगतं दृष्ट्वा एवमवादीत्—के यूयं किं वा अटथ?, ततो गौतमोऽवादीत्—श्रमणा वयं भिक्षार्थं च पर्यटाम:, तर्हि भदन्त! आगच्छत तुभ्यं भिक्षां दापयामीति भणित्वा अङ्गुल्या भगवन्तं गृहीत्वा स्वगृह-मानैषीत्, तत: श्रीदेवी हृष्टा भगवन्तं प्रतिलम्भयामास, अतिमुक्तक: पुनरवोचत्—यूयं क्‍व वसथ?

अतिमुक्तक—अंतकृतदशा में अतिमुक्तक का वर्णन इस प्रकार है—पोलासपुर नगर में विजय राजा और श्री नाम की रानी का अतिमुक्तक नाम का पुत्र था। जब वह छह वर्ष का था, तब गणधर गौतम को भिक्षाचर्या हेतु घूमते हुए देखकर बोला—आप कौन हैं? और क्यों घूम रहे हैं? तब गौतम स्वामी ने कहा—हम श्रमण हैं और भिक्षाचर्या हेतु घूम रहे हैं। भगवन! तब आप मेरे घर आएं, मैं आपको भिक्षा दूंगा। ऐसा कहकर वह गौतम गणधर की अंगुली पकड़कर अपने घर ले आया। तब श्रीदेवी हर्षित हुई। उसने प्रसन्नता से भगवान गौतम को प्रतिलाभित किया। अतिमुक्तक ने पुन: पूछा—आप कहां रहते हैं?

भगवानुवाच—भद्र! मम धर्माचार्या: श्रीवर्द्धमान-स्वामिन उद्याने वसन्ति तत्र वयं परिवसाम:, भदन्त! आगच्छाम्यहं भवद्भि: सार्द्धं भगवतो महावीरस्य पादान् वन्दितुम्?, गौतमोऽवादीत्—यथासुखं देवानांप्रिय! ततो गौतमेन सहागत्याऽतिमुक्तक: कुमारो भगवन्तं वन्दते स्म, स धर्म्मं श्रुत्वा प्रतिबुद्धो गृहमागत्य पितरावब्रवीत्, यथा—संसारान्निर्व्विण्णोऽहं प्रव्रजामी-त्यनुजानीतं युवाम्, तावूचतु:बाल! त्वं किं जानासि?, ततोऽतिमुक्तको-ऽवादीत्—हे अम्बतात! यदेवाहं जानामि तदेव न जानामि, यदेव न जानामि तदेव जानामि, ततस्तौ तमवादिष्टां कथमेतत्?, सोऽब्रवीत्—अम्बतात! जानाम्यहं यदुत जातेनावश्यं मर्त्तव्यम्, न जानामि तु कदा वा कस्मिन् वा कथं वा कियच्चिराद्वा?, तथा न जानामि कै: कर्म्मभिर्निरयादिषु जीवा उत्पद्यन्ते? एतत् पुनर्जानामि यथा स्वयंकृतै: कर्म्मभिरिति, तदेवं मातापितरौ प्रतिबोध्य प्रवव्राज तप: कृत्वा च सिद्ध इति, इह त्वयमनुत्तरोप-पातिकेषु दशमाध्ययनतयोक्तस्तदपर एवायं भविष्यतीति। दस आहिय त्ति दशाध्ययनान्याख्यातानीत्यर्थ:।

भगवान गौतम ने कहा—भद्र! मेरे धर्माचार्य श्री वर्धमान स्वामी उद्यान में रहते हैं, हम भी वहां रहते हैं। अतिमुक्तक ने कहा—भदंत! मैं आपके साथ भगवान महावीर की चरण वंदना के लिए आना चाहता हूं। गौतम स्वामी ने कहा—जैसा तुम्हें सुख हो, देवानुप्रिय! तब गौतम स्वामी के साथ आकर अतिमुक्तक ने भगवान को वंदना की। वह धर्म सुनकर प्रतिबुद्ध हुआ। घर आकर माता-पिता से बोला, मैं संसार से निर्विण्ण हूं, अत: प्रव्रज्या स्वीकार करना चाहता हूं, अत: आप दोनों से अनुज्ञा चाहता हूं। वे बोले—हे वत्स! तूं क्या जाने प्रव्रज्या को। तब अतिमुक्तक बोला—हे माता-पिता! मैं जो जानता हूं, उसे ही नहीं जानता। जो मैं नहीं जानता हूं, वही जानता हूं। तब माता-पिता बोले—यह कैसे? वह बोला—हे माता-पिता! मैं यह जानता हूं कि जो जन्मा है उसे अवश्य मरना होगा। किन्तु मैं यह नहीं जानता कि कब, कहां, कैसे अथवा कितने समय बाद मरना है। मैं यह भी नहीं जानता कि कौन से कर्मों से जीव नरक आदि में उत्पन्न होते हैं। किन्तु मैं यह भी जानता हूं कि जीव अपने ही किए कर्मों से जीव नरक आदि में उत्पन्न होते हैं। किन्तु मैं यह भी जानता हूं कि जीव अपने ही लिए कर्मों से नरक आदि गतियों में उत्पन्न होता है। वह माता-पिता को समझाकर, आज्ञा प्राप्त कर प्रव्रजित हुआ। तप करके सिद्ध हुआ। यहां अनुरोपपातिकदशा में यह अध्ययन रूप से कहा तो है, पर वह अन्य ही होगा (चूंकि प्रस्तुत आगमानुसार अतिमुक्तक मुनि मरकर अनुत्तरोपपातिक में उत्पन्न होता है।) दस आख्यात अर्थात् दस अध्ययन कहे गए हैं।

आचारदशानामध्ययनविभागमाह—आयारेत्यादि, असमाधि: ज्ञानादिभावप्रतिषेधोऽप्रशस्तो भाव इत्यर्थ: तस्य स्थानानि पदानि असमाधिस्थानानि, यैरासेतैरात्म-परोभयानामिह परत्रोभयत्र वा असमाधिरुत्पद्यते तानीति भाव:, तानि च विंशति: द्रुतचारित्वादीनि तत एवावगम्यानीति, तत्प्रतिपादकमध्ययनमसमाधिस्थाना-नीति प्रथमम्, तथा एकविंशति: शबला: शबलं कर्बुरं द्रव्यत: पटादि भावत: सातिचारं चारित्रम्, इह च शबलचारित्रयोगाच्छबलास्साधवस्ते च करकर्म्म-प्रकारान्तरमैथुनादीन्येकविंशतिपदानि तत्रैवोक्तरूपाणि सेवमाना उपाधित एकविंशतिर्भवन्ति, तदर्थमध्ययनम्, एकविंशतिशबला इत्यभिधीयते 2।

आचार दशा के अध्ययन विभाग का कथन करते हैं—आचार इत्यादि। असमाधि—ज्ञान आदि भाव का प्रतिषेध, अप्रशस्त भाव। उसके स्थान-पद असमाधि-स्थान है। जिनके आसेवन से आत्मविराधना, पर एवं उभय विराधना होती है अथवा परत्र एवं उभयत्र असमाधि उत्पन्न होती है—यह भावार्थ है। वे असमाधिस्थान द्रुतचारिता आदि ही ज्ञातव्य हैं। उसका प्रतिपादक अध्ययन असमाधिस्थान प्रथम अध्ययन है। इक्कीस शबल—चित्तकबरा, द्रव्यत: वस्त्र आदि और भावत: सातिचार चारित्र है। शबल चारित्र के योग से साधु शबल हो जाते हैं, वह हस्तकर्म, मैथुन आदि इक्कीस प्रकार का है। इन उक्त रूप शबल दोष आसेवन करनेवाला साधु इक्कीस प्रकार के होते हैं। अत: यह अध्ययन भी 'इक्कीस शबल' कहा जाता है।

तेत्तीसमासायणाउ त्ति ज्ञानादिगुणा आ सामस्त्येन शात्यन्ते अपध्वस्यन्ते यकाभिस्ता आशातना रत्‍नाधिक-विषयाविनयरूपा: पुरतोगमनादिकास्तत्प्रसिद्धास्त्रय-स्त्रिंशद्भेदा यत्राभिधीयन्ते तदध्ययनमपि तथोच्यत इति 3।

तेतीस आशातना—जिससे ज्ञान आदि गुण समस्त रूप से ध्वस्त किए जाते हैं वह आशातना है। यह रत्‍नाधिक आदि के अविनय रूप है। आचार्य आदि के आगे चलना आदि प्रसिद्ध तेतीस जिस अध्ययन में कहे गए हैं, वह तेतीस आशातना अध्ययन कहा जाता है।

अट्ठेत्यादि, अष्टविधा गणिसम्पत् आचार-श्रुत-शरीर-वचनादिका आचार्यगुणर्द्धिरष्टस्थानकोक्तरूपा यत्राभिधीयते तदध्ययनमपि तथोच्यत इति 4।

अष्ट अर्थात् आठ गणिसंपदा—आचार, श्रुत, शरीर, वचन आदि आचार्यों की गुण ॠद्धि जो अष्टम स्थान में बताई गई है, वे संपदा जहां कही गई है, वह अध्ययन भी गणिसंपदा है।

दसेत्यादि, दश चित्तसमाधिस्थानानि येषु सत्सु चित्तस्य प्रशस्त-परिणतिर्जायते तानि तथा, असमुत्पन्नपूर्वकधर्म-चिन्तोत्पादादीनि तत्रैव प्रसिद्धा-न्यभिधीयन्ते यत्र तत्तथैवोच्यत इति 5।

दस चित्तसमाधिस्थान—जिनके होने से चित्त की प्रशस्त परिणति होती है, वे। जिससे पूर्व में असमुत्पन्न धर्म चिन्तन आदि उत्पन्न होता है। जिस अध्याय में दस चित्तसमाधिस्थान कहे गए है, वह दसमी अध्ययन कहा जाता है।

एक्कारेत्यादि, एकादशोपासकानां श्रावकाणां प्रतिमा: प्रतिपत्तिविशेषा: दर्शन-व्रत-सामायिकादि-विषया: प्रतिपाद्यन्ते यत्र तत्तथैवोच्यत इति 6।

ग्यारह उपासक-प्रतिमा—श्रावक प्रतिपति विशेष। दर्शन, ज्ञान, व्रत, सामायिक आदि विषय प्रतिपत्ति जिसमें प्रतिपादित है वह ग्यारह उपासक प्रतिमा कहा गया है।

बारसेत्यादि, द्वादश भिक्षूणां प्रतिमा: अभिग्रहा मासिकीद्विमासिकीप्रभृतयो यत्राभिधीयन्ते तत्तथोच्यते 7।

द्वादश भिक्षु प्रतिमा—मुनियों के अभिग्रह विशेष—मासिकी, द्विमासिकी, त्रयमासिकी आदि प्रतिमाएं जिसमें कही गई है, वह द्वादश भिक्षु प्रतिमा अध्ययन है।

पज्जो इत्यादि, पर्याया ॠतुबद्धिका: द्रव्य-क्षेत्र-काल-भावसम्बन्धिन उत्सृज्यन्ते उज्झ्यन्ते यस्यां सा निरुक्तविधिना पर्योसवना, अथवा परीति सर्वत: क्रोधादिभावेभ्य: उपशम्यते यस्यां सा पर्युपशमना, अथवा परि: सर्वथा एकक्षेत्रे जघन्यत: सप्ततिं दिनादि उत्कृष्टत: षण्मासान् वसनं निरुक्तादेव पर्युषणा, तस्या: कल्प आचारो मर्यादेत्यर्थ: पर्योसवनाकल्प: पर्युपशमनाकल्प: पर्युषणाकल्पो वेति, स च सक्कोसजोयणं विगइनवय ( ) मित्यादिकस्तत्रैव प्रसिद्धस्तदर्थमध्ययनं स एवोच्यत इति 8।

जिससे द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव संबंधी ॠतुबद्ध पर्यायों का परित्याग किया जाता है, वह निरुक्त विधि से पर्योसवना है। अथवा जिसमें क्रोध आदि कषायों का सर्वथा उपशमन किया जाता है, वह पर्युपशमना है। अथवा जिसमें सर्वथा एक क्षेत्र में जघन्यत: सत्तर दिन उत्कृष्टत: छह मास रहा जाता है, निरुक्त से वह पर्युषणा ही है। इसका कल्प, मर्यादा, आचार पर्योसवनाकल्प, पर्युपशमनाकल्प अथवा पर्युषणाकल्प है। क्षेत्र से सक्रोश योजन को छोड़कर अधिक क्षेत्र का परित्याग किया जाता है। विगयनवकं का भी यथाविधि वर्जन इत्यादि उसमें ही प्रसिद्ध है। उसके लिए जो अध्ययन है वह पर्युषणाकल्प है।

तीसमित्यादि, त्रिंशन्मोहनीयकर्म्मणो बन्धस्थानानि बन्धकारणानि वारिमज्झेऽवगाहित्ता, तसे पाणे विहिंसई (आव. सं.) त्यादिकानि तत्रैव प्रसिद्धानि मोहनीय-स्थानानि तत्प्रतिपादकमध्ययनं तथैवोच्यत इति 9।

मोहनीय कर्म के बंध स्थान अथवा बंध कारण तीस हैं। जैसे—त्रस प्राणियों को पानी में डूबोकर मारता है आदि प्रसिद्ध तीस मोहनीय स्थान हैं। उनका प्रतिपादक अध्ययन भी तीस मोहनीय स्थान कहा जाता है।

आजाइट्ठाणमिति आजननमाजाति: सम्मूर्च्छन-गर्भोपपाततो जन्म तस्या: स्थानं संसारस्तत् सनिदानस्य भवतीत्येवमर्थप्रतिपादनपरमाजातिस्थानमुच्यत इति 10।

आजातिस्थान—आजनन—आजाति है। इसके तीन प्रकार हैं—सम्मूर्च्छन, गर्भज और उपपात। उसका स्थान आजातिस्थान संसार है। वह सनिदान के होता है। इस प्रकार के अर्थ का प्रतिपादक अध्ययन आजाति स्थान कहा जाता है।

प्रश्‍नव्याकरणदशा इहोक्तरूपा न दृश्यन्ते, दृश्यमानास्तु पञ्चाश्रव-पञ्चसंवरात्मिका इति, इहोक्तानां तूपमादीनामध्ययनानामक्षरार्थ: प्रतीयमान एवेति, नवरं पसिणाइं ति प्रश्‍नविद्या: यकाभि: क्षौमिकादिषु देवतावतार: क्रियत इति, तत्र क्षौमं वस्त्रम्, अद्दागो आदर्श: अङ्गुष्ठो हस्तावयव:, बाहवो भुजा इति। बन्धदशानामपि बन्धाद्यध्ययनादि श्रौतेनार्थेन व्याख्यातव्यानि।

प्रश्‍नव्याकरणदशा—वर्तमान में उपलब्ध प्रश्‍न-व्याकरणदशा, यहां (स्थानांग में) निर्दिष्ट स्वरूपवाली नहीं है। वर्तमान में जो प्रश्‍नव्याकरण दशा उपलब्ध है वह पंच आश्रव और पंच संवरात्मक है। स्थानांग में वर्णित उपमा आदि अध्ययनों का शब्दार्थ प्रतीतिगम्य ही है। तथापि पसिणाइं अर्थात् प्रश्‍नविद्या, जिससे क्षौमक आदि में देवावतार किया जाता है। क्षौम—वस्त्र, अद्दाग—दर्पण, अंगुष्ठ, बाहु आदि। बंधदशा के बंध आदि अध्ययन भी श्रौत अर्थ से व्याख्येय है।

द्विगृद्धिदशाश्‍च स्वरूपतोऽप्यनवसिता:।

द्विगृद्धिदशा तो स्वरूपत: ही अज्ञात है।

दीर्घदशा: स्वरूपतोऽनवगता एव, तदध्ययनानि तु कानिचिन्नरकावलिकाश्रुतस्कन्धे उपलभ्यन्ते,

दीर्घदशा भी स्वरूपत: अवगत नहीं है। उसके कुछ अध्ययन निरयावलिका में उपलब्ध होते हैं।

तत्र चन्द्रवक्तव्यताप्रतिबद्धं चन्द्रमध्ययनम्, तथाहि—राजगृहे महावीरस्य चन्द्रो ज्योतिष्कराजो वन्दनं कृत्वा नाट्यविधिं चोपदर्श्य प्रतिगत:, गौतमश्‍च भगवन्तं तद्वक्तव्यतां पप्रच्छ, भगवांश्‍चोवाच—श्रावस्त्यामङ्ग-जिन्नामा अयं गृहपतिरभूत् पार्श्‍वनाथसमीपे च प्रव्रजितो विराध्य च मनाक् श्रामण्यं चन्द्रतयोत्पन्नो महाविदेहे च सेत्यस्यतीति।

चंद्र की वक्तव्यता से प्रतिबद्ध चंद्र अध्ययन है। जैसे—एक बार राजगृह में ज्योतिष्कराज चंद्र भगवान महावीर को वंदना करने आया। भगवान को वंदना कर, नाट्य-विधि का प्रदर्शन कर वह चला गया। गणधर गौतम ने भगवान से उसके विषय में पूछा। भगवान ने कहा—श्रावस्ती नगरी में अंगजित नामक गृहपति था। वह भगवान पार्श्‍व के पास दीक्षित हुआ। श्रामण्य में किंचित् विराधना हुई जिससे वह मरकर चंद्र रूप में उत्पन्न हुआ है। वहां से महाविदेह में सिद्ध होगा।

तथा सूरवक्तव्यताप्रतिबद्धं सूरम्, सूरवक्तव्यता च चन्द्रवत्, नवरं सुप्रतिष्ठो नाम्‍ना बभूवेति।

सूर्य—सूर्य के विषय में वर्णन से प्रतिबद्ध अध्ययन सूर्य है। यह भी चंद्र की भांति है। उसका नाम सुप्रतिष्ठ था।

शुक्रो ग्रहस्तद्वक्तव्यता चैवम्—राजगृहे भगवन्तं वन्दित्वा शुक्रे प्रतिगते गौतमस्य तथैव भगवानुवाच—वाराणस्यां सोमिलनामा ब्राह्मणोऽयमभवत्, पार्श्‍वनाथं चापृच्छत् ते भंते! जवणिज्जं?, तथा सरिसवया मासा कुलत्था य ते भोज्जा? तथा एगे भवं दुवे भवं (पुप्फिया) इत्यादि, भगवता चैतेषु विभक्तेष्वाक्षिप्त: श्रावको भूत्वा पुनर्विपर्यासादारामादिलौकिकधर्म्म-स्थानानि कारयित्वा दिक्प्रोक्षक-तापसत्वेन प्रव्रज्य प्रतिषष्ठपारणकं क्रमेण पूर्वादिदिग्भ्य आनीय कन्दादिकमभ्यवजहार। अन्यदाऽसौ यत्र क्‍वचन गर्त्तादौ पतिष्यामि तत्रैव प्राणांस्त्यक्ष्यामीत्यभि-ग्रहमभिगृह्य काष्ठमुद्रया मुखं बद्ध्वा उत्तराभिमुख: प्रतस्थौ।

शुक्र—शुक्र ग्रह की वक्तव्यता इस प्रकार है—एक बार शुक्र ग्रह भगवान को वंदना कर गया। गौतम स्वामी के पूछने पर भगवान ने कहा—यह पूर्वभव में वाराणसी में सोमिल नामक ब्राह्मण था। उसने भगवान पार्श्‍वनाथ से पूछा—भंते! आपका संयम क्या है? तथा सरसों अथवा (सदृशवय), माष—उड़द (अथवा मास) और कुलत्थ (कुलस्थ) आपके लिए भोग्य हैं? आप एक है अथवा दो (या अनेक) हैं आदि। भगवान ने इन सब प्रश्‍नों का उतर विभज्यवादी शैली में (विभक्त करके) दिया।1 वह भगवान से प्रतिबोध पाकर श्रावक बना। बाद में विपर्यास होने से (श्रावकत्व की विराधना कर) आरामगृह आदि लौकिक धर्मस्थानों का निर्माण करवाकर उसने दिक्प्रोक्षक तापस की प्रव्रज्या ग्रहण की। बेले-बेले पारणा करते हुए क्रमश: पूर्व आदि दिशाओं से लाए हुए कंद आदि लेने लगा। बाद में उसने एक अभिग्रह धारण किया कि जहां कहीं मैं गड्ढे में गिर जाऊंगा, वहीं प्राण छोड़ दूंगा। ऐसा चिंतन कर मुख पर काष्ठ मुद्रा बांधकर उत्तर दिशा में प्रस्थित हुआ।

तत्र प्रथमदिवसेऽपराह्ण-समयेऽशोकतरोरधो होमादि-कर्म्म कृत्वोवास, तत्र देवेन केनाप्युक्त: अहो सोमिलब्राह्मणमहर्षे! दुष्प्रव्रजितं ते, पुनर्द्वितीयेऽहनि तथैव सप्तपर्णस्याध उषित उक्त:, तृतीयादिषु दिनेष्वश्‍वत्थ-वटोदुम्बराणामध उषित: भणितो देवेन, तत: पञ्चमदिनेऽवादीदसौ कथं नु नाम मे दुष्प्रव्रजितम्?, देवोऽवोचत् त्वं पार्श्‍वनाथस्य भगवत: समीपेऽणुव्रतादिकं श्रावकधर्म्मं प्रतिपद्याधुना अन्यथा वर्त्तस इति दुष्प्रव्रजितं तव, ततोऽद्यापि तमेवाणुव्रतादिकं धर्म्मं प्रतिपद्यस्व येन सुप्रव्रजितं तव भवतीत्येत्वमुक्तस्तथैव चकार, तत: श्रावकत्वं प्रतिपाल्यानालोचितप्रतिक्रान्त: कालं कृत्वा शुक्रावतंसके विमाने शुक्रत्वेनोत्पन्न इति।

प्रथम दिन अशोक वृक्ष के नीचे होम आदि कर्म करके बैठा। तब किसी देव ने आवाज दी—अहो! सोमिल! ब्राह्मण महर्षे! तुम्हारी प्रव्रज्या, दुष्प्रव्रज्या है। पुन: दूसरे दिन वह सप्तपर्ण वृक्ष के नीचे बैठा था और वही आवाज सुनाई दी। तीसरे दिन अश्‍वत्थ, चतुर्थ दिन वट और पांचवें दिन उम्बर वृक्ष के नीचे बैठा और देव की आवाज सुनाई दी। पांचवें दिन वह बोला—मेरी प्रव्रज्या दुष्प्रव्रज्या क्यों है? देव बोला—तूने भगवान पार्श्‍वनाथ के पास अणुव्रत आदि श्रावक धर्म स्वीकार किया और अब अन्यथा आचरण कर रहे हो? अत: यह तुम्हारी दुष्प्रव्रज्या है। अत: अब भी उन्हीं अणुव्रत धर्म को स्वीकार करो जिससे तुम्हारी सुप्रव्रज्या हो। ऐसी देव वाणी सुनकर उसने वैसा ही किया। श्रावकत्व का पालन कर वह पूर्व विराधना की आलोचना किए बिना ही प्रतिक्रांत हो गया। वहां से काल करके यह शुक्रावतंसक विमान में शुक्र रूप से उत्पन्न हुआ है।

तथा श्रीदेवीसमाश्रयमध्ययनं श्रीदेवीति, तथाहि—सा राजगृहे महावीरवन्दनाय सौधर्म्मादाजगाम, नाट्यं दर्शयित्वा प्रतिजगाम च, गौतमस्तत्पूर्वभवं पप्रच्छ, भगवांस्तं जगाद—राजगृहे सुदर्शनश्रेष्ठी बभूव, प्रियाभिधाना च तद्भार्या, तयो: सुता भूता नाम बृहत्कुमारिका पार्श्‍वनाथसमीपे प्रव्रजिता शरीरबकुशा जाता सातिचारा च मृत्वा दिवं गता महाविदेहे च सेत्स्यतीति।

श्रीदेवी—श्रीदेवी से समाश्रित अध्ययन श्रीदेवी है। जैसे—एक बार वह सौधर्म देवलोक से भगवान को वंदना करने के लिए राजगृह में आई। नाटक दिखाकर वह वापस चली गई। गौतम स्वामी ने भगवान से उसका पूर्व भव पूछा। भगवान ने कहा—इस राजगृह में सुदर्शन श्रेष्ठी रहता था। उसकी भार्या का नाम प्रिया था। उनकी ज्येष्ठ पुत्री का नाम भूता था। वह भगवान पार्श्‍वनाथ से प्रव्रजित हुई। वह शरीर बकुश होकर सातिचार अवस्था में ही मरकर देवलोक में गई। यह महाविदेह में सिद्ध होगी।

तथा प्रभावती चेटकदुहिता वीतभयनगरनायको-दायनमहाराजभार्या यया जिनबिम्बपूजार्थस्‍नानानन्तरं चेट्या सितवसनार्प्पणेऽपि विभ्रमाद्रक्तवसनमुपनीत-मनवसरमनयेति मन्यमानया मन्युना दर्प्पणेन चेटिका हता मृता च, ततो वैराग्यादनशनं प्रतिपद्य देवतया यया बभूवे। यया चोज्जयिनीराजं प्रति विक्षेपेण प्रस्थितस्य ग्रीष्मे मासि पिपासाभिभूतसमस्तसैन्यस्योदायनमहाराजस्य स्वच्छ-शीतलजलपरिपूर्णत्रिपुष्करकरणेनोपकारोऽकारी-त्येवंलक्षण-प्रभावतीचरितयुक्तमध्ययनं प्रभावतीति सम्भाव्यते, न चेदं निरयावलिकाश्रुतस्कन्धे दृश्यत इति पञ्चमम्।

प्रभावती—यह चेटक महाराजा की पुत्री थी। उसका विवाह वीतभय नगर के नायक महाराज उदयन के साथ हुआ। जिनबिम्ब की पूजा हेतु स्‍नान के पश्‍चात् दासी के द्वारा श्‍वेत वस्त्र दिए जाने पर भी उसे रक्त वस्त्र का विभम्र हुआ। रक्त वस्त्र के भम्र से उसे आवेश आ गया और सोचा कि यह वस्त्र अवसर के अनुकूल नहीं हैं। उसने क्रोध से चेटिका पर दर्पण का प्रहार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। उससे प्रभावती विरक्त हो गई और उसने अनशन स्वीकार कर लिया। वहां से मरकर वह देव रूप में उत्पन्न हुई। एक बार जब उज्जयिनी नरेश चंडप्रद्योत के कारण प्रस्थित उदयन राजा की समस्त सेना ग्रीष्मकाल में पिपासाभिभूत थी, तब प्रभावती देव ने स्वच्छ और शीतल जल से परिपूर्ण तीन तालाब से उनकी प्यास बुझाई। इस प्रकार उदयन राजा पर उपकार करनेवाली प्रभावती के चरित्रवाला यह प्रभावती अध्ययन होना चाहिए। किन्तु निरयावलिका सूत्र में यह पांच अध्ययन उपलब्ध नहीं है।

तथा बहुपुत्रिकादेवीप्रतिबद्धं सैवाध्ययनमुच्यते, तथाहि—राजगृहे महावीरवन्दनार्थं सौधर्माद् बहुपुत्रिकाभिधाना देवी समवतार, वन्दित्वा च प्रतिजगाम, केयमिति पृष्टे गौतमेन भगवानवादीत्—वाराणस्यां नगर्यां भद्राभिधानस्य सार्थवाहस्य सुभद्राभिधाना भार्येयं बभूव, सा च वन्ध्या पुत्रार्थिनी भिक्षार्थमागतमार्यासंघाटकं पुत्रलाभं पप्रच्छ, स च धर्म्ममचकथत् प्राव्राजीच्च, सा बहुजनापत्येषु प्रीत्याऽभ्यङ्गोद्वर्त्तनापरायणा सातिचारा मृत्वा सौधर्म्ममगमत्, ततश्‍च्युता च विभेले सन्निवेशे ब्राह्मणीत्वेनोत्पत्स्यते, तत: पितृभागिनेयभार्या भविष्यति युगलप्रसवा च, सा षोडशभिर्वर्षै: द्वात्रिंशदपत्यानि जनयिष्यति, ततोऽसौ तन्निर्वेदादार्या: प्रक्ष्यति ताश्‍च धर्म्मं कथयिष्यन्ति श्रावकत्वं च सा प्रतिपत्स्यते, कालान्तरे प्रव्रजिष्यति, सौधर्म्मे चेन्द्रसामानिकतयोत्पद्य महाविदेहे सेत्स्यतीति।

बहुपुत्रिका—यह बहुपुत्रिका देवी से सम्बद्ध अध्ययन है। एकदा भगवान महावीर राजगृह नगर में प्रवासित थे। सौधर्म देवलोक से बहुपुत्रिका देवी भगवान को वंदना करने आई। वह वंदना कर वापस चली गई। गौतम स्वामी ने पूछा—यह कौन है। भगवान ने कहा—वाराणसी नगरी में भद्र सार्थवाह था। उसकी पत्‍नी का नाम सुभद्रा था। वह वंध्या थी। वह पुत्र प्राप्ति हेतु लालायित थी। एक बार साध्वियां वहां भिक्षार्थ गई। उसने पुत्र-प्राप्ति का उपाय पूछा। उन्होंने धर्म की बात कही। वह प्रव्रजित हो गई। वह प्रीति के कारण दूसरों की संतानों का अभ्यंग, उद्वर्तन आदि करने लगी। कृत अतिचार की आलोचना किए बिना वह सातिचार मरकर सौधर्म देवलोक में उत्पन्न हुई। वहां च्यव कर यह विभेल (बेभेल) सन्निवेश में ब्राह्मणी के रूप में उत्पन्न होगी। वहां पितृभागिनेय (बूआ के पुत्र) की पत्‍नी होगी। युगल संतति को जन्म देगी। वह सोलह वर्षों में बतीस पुत्रों को जन्म देगी। प्रसव से निर्वेद होने से साध्वियों से प्रश्‍न पूछेगी। वे उसे धर्म कथा कहेंगी और वह श्रावकत्व स्वीकार करेगी। सौधर्म देवलोक में इन्द्र की सामानिक के रूप में उत्पन्न होकर आखिर महाविदेह में सिद्ध होगी।

तथा स्थविर: सम्भूतविजयो भद्रबाहुस्वामिनो गुरुभ्राता स्थूलभद्रस्य सगडालपुत्रस्य दीक्षादाता, तद्वक्तव्यताप्रतिबद्धमध्ययनं स एवोच्यत इति नवमम्, शेषाणि त्रीण्यप्रतीतानीति।

स्थविर संभूतविजय—भद्रबाहु स्वामी के गुरुभ्राता और शकडाल पुत्र स्थूलभद्र के दीक्षादाता थे। यह नौवां अध्ययन संभूतविजय की वक्तव्यता प्रतिपादक है। शेष तीन अध्ययन अप्रतीत हैं।

संक्षेपिकदशा अप्यनवगतस्वरूपा एव, तदध्ययनानां पुनरयमर्थ:—खुड्डिएत्यादि, इहावलिकाप्रविष्टेतरविमान-प्रविभजनं यत्राध्ययने तद्विमानप्रविभक्ति:, तच्चैकमल्प-ग्रन्थार्थं तथाऽन्यन्महाग्रन्थार्थमत: क्षुल्लिकाविमान-प्रविभक्तिर्महतीविमानप्रविभक्तिरिति, अङ्गस्य आचारा-देशचूलिका यथाऽऽचारस्यानेकविधा, इहोक्तानुक्तार्थ-सङ्ग्राहिकाचूलिका। वग्गचूलिय त्ति इह वर्ग: अध्ययनादिसमूह:, यथा अन्तकृद्दशास्वष्टौ वर्गा:, तस्य चूलिका वर्गचूलिका। विवाहचूलिय त्ति व्याख्या भगवती, तस्याश्‍चूलिका व्याख्याचूलिका।

संक्षेपिकदशा—यह भी वर्तमान में अनुपलब्ध है। फिर भी उसके अध्ययनों का यह अर्थ जानना चाहिए—क्षुल्लिका इत्यादि। जिस ग्रंथ पद्धति में आवलिका में प्रविष्ट एवं इतर विमानों का विभाजन किया जाता है। वह विमानप्रविभक्ति है। इनमें अल्प ग्रंथाग्रवाला क्षुल्लिकाविमान प्रविभक्ति और बड़े ग्रंथाग्र वाला महतीविमानप्रविभक्ति है। आचार आदि अंगों की चूलिका अंगचूलिका है। जैसे—आचार की चूलिकाएं अनेक प्रकार की हैं, वे उक्त-अनुक्त अर्थ संग्राहिका हैं। वर्गचूलिका—अध्ययन आदि का समूह वर्ग है, जैसे अंतकृतदशा के आठ वर्ग हैं। अंतकृतदशा की चूलिका वर्गचूलिका है। भगवती सूत्र की चूलिका व्याख्या-चूलिका है।

अरुणोपपात इति इहारुणो नाम देवस्तत्समयनिबद्धो ग्रन्थस्तुदुपपातहेतुररुणोपपात:, यदा तदध्ययनमुपयुक्त: सन् श्रमण: परिवर्त्तयति तदाऽसावरुणो देव: स्वसमयनिबद्धत्वाच्चलितासन: सम्भ्रमोद्भ्रान्तलोचन: प्रयुक्तावधिस्तद्विज्ञाय हृष्टप्रहृष्टश्‍चलचपलकुण्डलधरो दिव्यया द्युत्या दिव्यया विभूत्या दिव्यया गत्या यत्रैवासौ भगवान् श्रमणस्तत्रैवोपागच्छति, उपागत्य च भक्तिभरा-वनतवदनोविमुक्तवरकुसुमवृष्टिरवपतति, अवपत्य च तदा तस्य श्रमणस्य पुरत: स्थित्वा अन्तर्हित: कृताञ्जलिक उपयुक्त: संवेगविशुद्ध्यमानाध्यवसान: शृण्वंस्तिष्ठति, समाप्ते च भणति—सुस्वाध्यायितं सुस्वाध्याययितमिति, वरं वृण्विति। ततोऽसाविहलोकनिष्पिपास: समतृण-मणि-मुक्ता-लेष्टु-काञ्चन: सिद्धिवधूनिर्भरानुगतचित्त: श्रमण: प्रतिभणति—न मे वरेणार्थ इति। ततोऽसावरुणो देवोऽधिकतरजातसंवेग: प्रदक्षिणां कृत्वा वन्दित्वा नमस्यित्वा प्रतिगच्छति, एवं वरुणोपपातादिष्वपि भणितव्यमिति।

अरुणोपपात—अरुण नामक देव का वर्णन करनेवाला ग्रंथ, उसके उपपात (अवपात) का हेतु अरुणोपपात है। एकदा श्रमण अरुणोपात ग्रंथ के अध्ययन में उपयुक्त होकर उसका परावर्तन कर रहा था, तब उस अरुणदेव का आसन चलित हुआ। उसने आश्‍चर्य से अवधिज्ञान का प्रयोग कर सारा वृतांत जान लिया। वह आनंदित हुआ और चंचल कुंडलधारी वह देव अपनी दिव्य द्युति, दिव्यविभूति और दिव्यगति से जहां वे श्रमण थे वहां आया। वहां आकर उसने भक्तिपूर्वक वंदना की और पुष्पवृष्टि की। मुनि के चरणों में झुककर तथा उनके सामने भूमि से कुछ ऊपर बद्धांजलि बैठ गया और वैराग्यभाव से तथा शुद्ध अध्यवसाय से उस अध्ययन को सुनने लगा। ग्रंथ का स्वाध्याय संपन्न होने पर उसने कहा—भगवन्! आपने बहुत अच्छा स्वाध्याय किया, बहुत अच्छा स्वाध्याय किया। आप कुछ वर मांगे। तब इहलोक की पिपासा से रहित तृण, मणि, मुक्ता, लोष्टु (मिट्टी का लौंदा), स्वर्ण को सम माननेवाले, सिद्धि रूपी वधु में अतिशय अनुगत चित्त मुनि ने कहा—मुझे वर से कोई प्रयोजन नहीं है। यह सुनकर अरुण देव के मन में और अधिक वैराग्य उत्पन्न हुआ। वह मुनि को प्रदक्षिणा कर, वंदना-नमस्कार करके अपने स्थान में चला जाता है। इसी प्रकार वरुणोपपात आदि के बारे में भी वक्तव्य है।

सू. 121,122. दस....उस्सप्पिणीए।

(टी.) एवंभूतं च श्रुतं कालविशेष एव भवतीति दशस्थानकावतारि तत्स्वरूपमाह—दसेत्यादि सूत्रद्वयं सुगमम्।

इस प्रकार का श्रुत कालविशेष में ही होता है। अत: प्रस्तुत सूत्र में दसम स्थान में अवतरणीय काल का स्वरूप कहते हैं—दस इत्यादि। ये दोनों सूत्र सुगम हैं।

सू. 123-132. दसविधा....पण्णत्ता।

(टी.) यथोपाधिवशात् कालद्रव्यं भेदवत्तथा नारकादिजीवद्रव्याण्यपीत्याह—दसविहेत्यादिसूत्राणि चतुर्विंशति:, न विद्यते अन्तरं व्यवधानमस्येत्यनन्तरो वर्त्तमान: समय: तत्रोपपन्नका अनन्तरोपपन्नका: येषामुत्पन्नानामेकोऽपि समयो नातिक्रान्तस्त एत इति, येषां तूत्पन्नानां द्ल्यादय: समया जातास्ते परम्परोपपन्नका: परम्परसमयेषूपपन्नत्वात् तेषामित्ययं कालविशेषोपाधिकृतो भेद:, तथा विवक्षितप्रदेशापेक्षया अनन्तरप्रदेशेष्ववगाढा: अवस्थिता अन्तरावगाढा:, अथवा प्रथमसमयावगाढा अनन्तरावगाढा:, एतद्विलक्षणा: परम्परावगाढा:, अयं क्षेत्रतो भेद:, तथा अनन्तरान् अव्यवहितान् जीवप्रदेशै-राक्रान्ततया स्पृष्टतया वा पुद्गलानाहारयन्ती-त्यनन्तराहारका:, ये तु पूर्वं व्यवहितान् सत: पुद्गलान् स्वक्षेत्रमागतानाहारयन्ति ते परम्पराहारका:, अथवा प्रथमसमयाहारका अनन्तराहारका: इतरे त्वितरे, अयं तु द्रव्यकृतो भेद इति। न विद्यते पर्याप्तत्वेऽन्तरं येषां ते अनन्तरा:, ते च ते पर्याप्तकाश्‍चेति अनन्तरपर्याप्तका: प्रथमसमयपर्याप्तका इत्यर्थ:, इतरे तु परम्परपर्याप्तका: न पुनर्नारका भविष्यन्ति ये इति भाव:, तद्विपरीता अचरमा:, अयमपि भावकृत एव भेद:, चरमाचरमत्वयोर्जीव-पर्यायत्वादिति।

यथा प्रयोजन काल द्रव्य का भेद-प्रभेद से निरूपण किया गया, वैसे ही नारक आदि जीव द्रव्य भी कहते हैं—दसविहे इत्यादि चौबीस सूत्र हैं। जिसके मध्य अन्तर-व्यवधान न हो, वह अनंतर वर्तमान समय है। उसमें उपपन्न अनंतरोपपन्न है। जिनके उत्पन्न होने के पश्‍चात् एक भी समय व्यतिक्रांत नहीं हुआ हो वह अनंतरोपपन्न है। जिनके उत्पन्न होने के दो आदि समय हो गए हैं, वह परम्परोपपन्नक है क्योंकि वे परम्पर समय में उपपन्न हैं। यह कालविशेष उपाधिकृत भेद है। विवक्षित प्रदेशों की अपेक्षा अनंतर प्रदेश में अवस्थित अनंतरावगाढ है। अथवा प्रथम समय में अवस्थित अनंतरावगाढ है। इससे भिन्न परंपरावगाढ है। यह भेद क्षेत्र की अपेक्षा से है। अनंतर अव्यवहित जीव प्रदेशों से स्पृष्टतया पुद्गलों का आहार ग्रहण करनेवाले अनंतराहारक हैं। जो जीव पूर्व-व्यवहित होकर स्वक्षेत्र में आए हुए पुद्गलों का आहारक करते हैं, वे परंपराहारक है। अथवा प्रथम समय के आहार अनंतर आहारक और दो आदि समयों के आहारक परंपर आहारक हैं। यह द्रव्यकृत भेद हैं। जिनके पर्याप्त होने में एक समय का भी अंतर नहीं हैं, वे अनंतर पर्याप्तक हैं अर्थात् प्रथम समय के पर्याप्तक हैं। इससे अन्य दो आदि समयों के पर्याप्तक पंरपर पर्याप्तक हैं। यह भावकृत भेद है। क्योंकि पर्याप्ति भाव है। जिनका नारक भव अंतिम है वे चरम हैं। इसका भाव यह है—वे पुन: कभी नारक रूप में उत्पन्न नहीं होंगे। उससे विपरीत अचरम हैं अर्थात् इस भव के पश्‍चात् भवांतर में भी वे नारकी में उत्पन्न होंगे। यह भी भावकृत भेद ही है। चरम और अचरम जीव की पर्याय है।

एवमित्यादि नारकवद्दशप्रकारत्वमिदं नैरन्तर्येण चतुर्विंशतिदण्डकोक्तानां वैमानिकान्तानामपि योजनीयमिति। दण्डकस्यादौ दशधा नारका उक्ता:, अथ तदाधारान् नारकादिस्थितिं च दशस्थानानुपाततो निरूपयन् चउत्थीयेत्यादिसूत्राष्टादशकमाह, सुगमं चैतदिति।

एवं इत्यादि—इसी प्रकार वैमानिक पर्यंत चौबीस ही दंडकों के जीवों के नारक की भांति दस-दस प्रकार हैं। दंडक के प्रारंभ में दस प्रकार के नारकों का विवेचन किया गया। अत: उसके आधार, आवास आदि और नारकियों की स्थिति आदि का दसम स्थानक के अनुपात से वर्णन करते हुए चउत्थीय इत्यादि अठारह सूत्र कहे हैं। ये सुगम हैं।

सू. 133. दसहिं....पवयणउब्भावणताए।

(टी.) अनन्तरं लान्तकदेवा उक्तास्ते च लब्धभद्रा इति भद्रकारिकर्म्मकारणान्याह—दसहीत्यादि, आगमिष्यद् आगामिभवान्तरभावि भद्रं कल्याणं सुदेवत्वलक्षणमनन्तरं सुमानुषत्वप्राप्त्या मोक्षप्राप्तिलक्षणं च येषां ते आगमिष्यद्भद्रास्तेषां भाव आगमिष्यद्भद्रता, तस्यै आगमिष्यद्भद्रतायै, तदर्थमित्यर्थ:, आगमिष्यद्भद्रतया वा कर्म्म शुभप्रकृतिरूपं प्रकुर्वते बध्‍नन्ति, तद्यथा—निदायते लूयते ज्ञानाद्याराधनालता आनन्दरसोपेतमोक्षफला येन पर्शुनेव देवेन्द्रादिगुणर्द्धिप्रार्थनाध्यवसानेन तन्निदानम्, अविद्यमानं तद्यस्य सोऽनिदान:, तद्भावस्तत्ता, तया हेतुभूतया, निरुत्सुकतयेत्यर्थ: 1।

अनंतर सूत्र में लांतक देवों का कथन किया गया। वे भद्रता से प्राप्त किए जाते हैं, अत: भद्र करनेवाले कर्म-कारणों का निरूपण करते हैं। आगमिष्यत् अर्थात् आगामी भव हेतु भद्र—कल्याणकारी, क्योंकि कल्याणकारी कार्य करने से शुभ देवगति प्राप्त होती है, तदनंतर शुभ मनुष्य गति की प्राप्ति और उससे मोक्ष प्राप्ति जिसका लक्ष्य है, वह आगमिष्यत्—भावी भद्र है। उसका भाव भावीभद्रता है, उनके लिए। अथवा भावी कल्याणकारी कर्म शुभ बांधते हैं, जैसे—जिससे आनंद रसयुक्त मोक्ष फल रूप ज्ञान आदि आराधना लता काट दी जाती है, देवेन्द्र आदि की ॠद्धि-ऐश्‍वर्य की प्रार्थना रूप अध्यवसाय वाले जिस परशु से वह लता काटी जाती है उसे निदान कहते हैं। जिसके यह स्पृहा अविद्यमान है, वह अनिदान है। उसका भाव अनिदानता है। उसकी हेतुभूत निरुत्सुकता से।

दृष्टिसम्पन्नतया सम्यग्दृष्टितया 2

दृष्टिसंपन्नता से—सम्यक् दृष्टि से।

योगवाहितया श्रुतोपधानकारितया योगेन वा समाधिना सर्वत्रानुत्सुकत्वलक्षणेन वहतीत्येवंशीलो योगवाही, तद्भावस्तत्ता, तया 3।

योगवाहिता1—से श्रुत उपधान करने से अथवा समाधि योग से जो सांसारिक विषयों में सर्वत्र अनुत्सक रहता है वह योगवाही है। उस योगवाहिना से।

क्षान्त्या क्षमत इति क्षान्तिक्षमण:, क्षान्तिग्रहणम-समर्थताव्यवच्छेदार्थं यतोऽसमर्थोऽपि क्षमत इति, क्षान्तिक्षमणस्य भावस्तत्ता, तया 4।

क्षांति-क्षमणता से—क्षांति शब्द का ग्रहण असमर्थता के व्यवच्छेद के लिए है। क्योंकि असमर्थ क्षमा करता है। इसका भाव क्षांतिक्षमणता1 से है।

जितेन्द्रियतया करणनिग्रहेण 5।

जितेन्द्रियता से—इन्द्रियों के निग्रह से।

अमाइल्लयाए त्ति, माइल्लो मायावांस्तत्प्रतिषेधे-नामायावान्, तद्भावस्तत्ता, तया 6।

अमायिता से—मायावी—मायावान्। उसका प्रतिषेध अमायावान—ॠजु। उसका भाव अमायिता से।

पार्श्‍वे बहिर्ज्ञानादीनां देशत: सर्वतो वा तिष्ठतीति पार्श्‍वस्थ:, उक्तं च—

अपार्श्‍वस्थता से—पार्श्‍व में—ज्ञान आदि से जो देशत: अथवा सर्वत: बाहर रहता है, वह पार्श्‍वस्थ है। कहा भी है—

सो पासत्थो दुविहो देसे सव्वे य होइ नायव्वो।

सव्वम्मि नाण-दंसण-चरणाणं जो उ पासत्थो।।

देसम्मि उ पासत्थो सेज्जायरभिहडनीयपिंडं च।

नीयं च अग्गपिंडं भुंजइ निक्कारणे चेव।।

( )

पार्श्‍वस्थ के दो भेद हैं—सर्वपार्श्‍वस्थ और देशपार्श्‍वस्थ। जो ज्ञान, दर्शन और चारित्र की संपूर्णत: विराधना करता है, वह सर्व पार्श्‍वस्थ है। जो निष्कारण शय्यातर पिंड, अभिहृत-पिंड, नित्य-पिंड, नियत-पिंड और अग्रपिंड का ग्रहण करता है वह देश पार्श्‍वस्थ है।

नियतिपिण्डो यथा मयैतावद्दातव्यं भवता तु नित्यमेव ग्राह्यमित्येवं नियततया यो गृह्यते।

नियतपिंड—'मैं इतना आहार आपको नित्य देता रहूंगा' दाता के ऐसा कहने पर प्रतिदिन उतना आहार लेना।

नीयमिति नित्यं सदा अग्रपिण्ड: अप्रवृत्ते परिवेषणे आदावेव यो गृह्यत इति।

नित्य—अर्थात् नित्यपिंड (प्रतिदिन एक घर से आहार लेना)। अग्रपिंड—भोजन करने से पूर्व साधु को देने के लिए पहले ही जो भोजन निकालकर दिया जाता है वह अग्रपिंड है।

पार्श्‍वस्थस्य भाव: पार्श्‍वस्थता, न साऽपार्श्‍वस्थता, तया 7। तथा शोभन: पार्श्‍वस्थादिदोषवर्जिततया मूलोत्तर-गुणसम्पन्नतया च स चासौ श्रमणश्‍च साधु: सुश्रमण:, तद्भावस्तत्ता, तया 8।

पार्श्‍वस्थ का भाव पार्श्‍वस्थता है। पार्श्‍वस्थता न होना अपार्श्‍वस्थता है। सुश्रामण्यता से—शुभ श्रमण, सुश्रमण है। पार्श्‍वस्थ आदि दोष रहित होने से तथा मूल एवं उत्तर गुणों से संपन्न होने से वह श्रमण—साधु सुश्रमण है। उसका भाव सुश्रमणता है।

तथा प्रकृष्टं प्रशस्तं प्रगतं वा वचनम् आगम: प्रवचनं द्वादशाङ्गं तदाधारो वा सङ्घ:, तस्य वत्सलता हितकारिता प्रत्यनीकत्वादिनिरासेनेति प्रवचनवत्सलता, तया 9।

प्रवचनवत्सलता से—प्रकृष्ट, प्रशस्त अथवा प्रगत वचन आगम प्रवचन है। वह द्वादशांग अथवा उसका आधार संघ है। उसकी वत्सलता प्रवचन वत्सलता है। शासन की प्रत्यनीकता का निराकरण कर उसका हित करना प्रवचन वत्सलता है, उससे।

तथा प्रवचनस्य द्वादशाङ्गस्योद्भावनं प्रभावनं प्रावचनिकत्व-धर्म्मकथा-वादादिलब्धिभिर्वर्णवादजननं प्रवचनोद्भावनम्, तदेव प्रवचनोद्भावनता, तयेति 10।

प्रवचन-उद्भावनता से—प्रवचन—आगम और शासन की प्रभावना। व्याख्यान कौशल या वाग्मिता, धर्मकथा, वाद आदि लब्धियों से प्रवचन का वर्णवाद करना प्रवचनोद्भावन है। वही प्रवचनोद्भावनता है, उससे।

सू. 134. दसविहे....सक्कारा संसप्पओगे।

(टी.) एतानि चागमिष्यद्भद्रताकारणानि कुर्वता आशंसाप्रयोगो न विधेय इति तत्स्वरूपमाह—दसेत्यादि, आशंसनमाशंसा इच्छा, तस्या: प्रयोगो व्यापारणं करणम्, आशंसैव वा प्रयोगो व्यापार: आशंसाप्रयोग:, सूत्रे च प्राकृतत्वात् आसंसप्पओगे त्ति भणितम्, तत्र इह अस्मिन् प्रज्ञापकमनुष्यापेक्षया मानुषत्वपर्याये वर्त्तते लोक: प्राणिवर्ग: स इहलोक:, तद्व्यतिरिक्तस्तु परलोक:, तत्रेहलोकं प्रति आशंसाप्रयोगो यथा भवेयमहमित- स्तपश्‍चरणाच्चक्रवर्त्त्यादिरितीहलोकाशंसाप्रयोग:, एवमन्यत्रापि विग्रह: कार्य: 1,

अनंतर सूत्र में वर्णित भावी कल्याणकारी आराधना करते हुए आशंसा का प्रयोग नहीं करना चाहिए, इसलिए उसका स्वरूप कहते हैं—दस इत्यादि। आशंसन—इच्छा आशंसा है। उसका प्रयोग—व्यापार करना अथवा आशंसा व्यापार-प्रयोग ही आशंसाप्रयोग है। सूत्र में 'आसंसप्पओगे' प्राकृत के कारण कहा है। प्रज्ञापक मनुष्य की अपेक्षा मनुष्यत्व पर्याय में लोक अर्थात् प्राणी वर्ग इहलोक है। उससे व्यतिरिक्त परलोक है। इसमें इहलोक आशंसाप्रयोग—इस तपश्‍चर्या से मैं चक्रवर्ती आदि बनूं यह इहलोक आशंसाप्रयोग है। इसी प्रकार अन्यत्र भी समास विग्रह करना चाहिए।

परलोकाशंसाप्रयोगो यथा भवेयमहमित-स्तपश्‍चारणादिन्द्र इन्द्रसामानिको वा 2,

परलोक आशंसा प्रयोग—जैसे—इस तपश्‍चरण से मैं इंद्र अथवा इंद्र का सामानिक बनूं।

द्विधालोकाशंसाप्रयोगो यथा भवेयमहमिन्द्र-स्ततश्‍चक्रवर्त्ती अथवा इहलोके इहजन्मनि किञ्चिदाशास्ते एवं परजन्मन्युभयत्र चेति 3। एतत् त्रयं सामान्यमतोऽन्ये तद्विशेषा एव, अस्ति च सामान्यविशेषयोर्विवक्षया भेद इत्याशंसाप्रयोगाणां दशधात्वं न विरुध्यते,

उभयलोक आशंसाप्रयोग—जैसे—मैं इस तपश्‍चर्या से इन्द्र बनूं। पुन: इस लोक में चक्रवर्ती बनूं अथवा इहलोक में—इस जन्म में कुछ आशा रखना, इसी प्रकार अपर जन्म में और उभय जन्म में कुछ बनूं—ऐसी आशा रखना। ये तीनों सामान्य हैं। आगे अन्य उससे विशेष ही हैं। सामान्य और विशेष में विवक्षाभेद है। अत: आशंसा-प्रयोगों के दसभेद विरुद्ध नहीं हैं।

तथा जीवितं प्रत्याशंसा चिरं मे जीवितं भवत्विति जीविताशंसाप्रयोग: 4।

जीवित आशंसा प्रयोग—जीवन की आशंसा करना, जैसे—मेरी आयु लम्बी हो यह जीविताशंसाप्रयोग है।

तथा मरणं प्रत्याशंसा शीघ्रं मे मरणमस्त्विति मरणाशंसाप्रयोग: 5।

मरणाशंसाप्रयोग—मरण की आशंसा करना, जैसे—मेरा मरण शीघ्र हो जाए यह मरणाशंसाप्रयोग है।

तथा कामौ शब्दरूपे तौ मनोज्ञौ मे भूयास्तामिति कामाशंसाप्रयोग: 6।

कामाशंसाप्रयोग—शब्द और रूप काम हैं—मुझे मनोज्ञ शब्द और मनोज्ञ रूप प्राप्त हो यह कामाशंसाप्रयोग है।

तथा भोगा गन्ध-रस-स्पर्शास्ते मनोज्ञा मे भूयासुरिति भोगाशंसाप्रयोग: 7।

भोगाशंसाप्रयोग—गंध, रस और स्पर्श भोग हैं—ये मनोज्ञ भोग मुझे मिले अथवा अभीष्ट गंध, रस और स्पर्श की प्राप्ति की कामना करना भोगाशंसाप्रयोग है।

तथा कीर्त्ति-श्रुतादिलाभो भूयादिति लाभाशंसा-प्रयोग: 8।

लाभाशंसाप्रयोग—मेरी कीर्ति हो, मुझे श्रुत आदि का लाभ मिले—ऐसी कामना लाभाशंसा प्रयोग है।

तथा पूजा पुष्पादिपूजनं मे स्यादिति पूजाशंसाप्रयोग: 9।

पूजाशंसाप्रयोग—लोग पुष्प आदि से मेरा पूजन करे—ऐसी कामना करना पूजाशंसाप्रयोग है।

सत्कार: प्रवरवस्त्रादिभि: पूजनम्, तन्मे स्यादिति सत्काराशंसाप्रयोग इति 10।

सत्काराशंसाप्रयोग—सत्कार—श्रेष्ठ वस्त्र आदि से पूजा, लोग मेरा वस्त्र आभूषण आदि से पूजन करे, यह आशंसा सत्काराशंसाप्रयोग है।

सू. 135. दसविधे....अत्थिकायधम्मे।

(टी.) उक्तलक्षणादप्याशंसाप्रयोगात् केचिद् धर्ममाचरन्तीति धर्मं सामान्येन निरूपयन्नाह—दसेत्यादि, ग्रामा जनपदाश्रया:, तेषां तेषु वा धर्म्म: समाचारो व्यवस्थेति ग्रामधर्म्म:, स च प्रतिग्रामं भिन्न इति, अथवा ग्राम: इन्द्रियग्रामो रूढे:, तद्धर्म्मो विषयाभिलाष: 1,

उक्त स्वरूपवाली आशंसाप्रयोग से भी कुछ प्राणी धर्म का आचरण करते हैं। अत: धर्म को सामान्य रूप से निरूपित करते हुए कहते हैं—दस इत्यादि। ग्राम—जनपद, आश्रय। ग्राम का धर्म, आचार व्यवस्था आदि अथवा ग्राम में प्रवर्तित आचार-विचार, रीतिरिवाज आदि ग्राम धर्म है। वह प्रत्येक ग्राम का भिन्न होता है। अथवा ग्राम का एक अर्थ इन्द्रियग्राम भी है। उसका धर्म है विषयों की अभिलाषा।

नगरधर्म्मो नगराचार:, सोऽपि प्रतिनगरं प्रायो भिन्न एव 2, राष्ट्रधर्म्मो देशाचार: 3,

नगरधर्म—नगर की व्यवस्था। यह भी प्रति नगर प्राय: भिन्न ही होती है। राष्ट्रधर्म—देश की व्यवस्था।

पाषण्डधर्म्म: पाषण्डिनामाचार: 4,

पाषंडधर्म—पाषंडियों (श्रमण संप्रदायों) का आचार, व्यवस्था।

कुलधर्म्म: उग्रादिकुलाचार:, अथवा कुलं चन्द्रादिकमार्हतानां गच्छसमूहात्मकम्, तस्य धर्म्म: सामाचारी 5,

कुलधर्म—उग्र आदि कुलों का आचार, रीति-नीति आदि अथवा कुल अर्थात् चंद्र आदि गच्छ—संप्रदायों का समूह। उसका धर्म—आचार, सामाचारी।

गणधर्म्मो मल्लादिगणव्यवस्था, जैनानां वा कुलसमुदायो गण: कोटिकादिस्तद्धर्म्म: तत्सामाचारी 6,

गणधर्म—मल्ल आदि गण है, उनकी (गण राज्यों की) व्यवस्था। जैन शासन की अपेक्षा से कुलों का समुदाय गण है, जैसे—कोटिक आदि गण, उनका धर्म-सामाचारी गणधर्म है।

सङ्घधर्म्मो गोष्ठीसमाचार: आर्हतानां वा गण-समुदायरूपश्‍चतुर्वर्णो वा सङ्घस्तद्धर्म्म: तत्समाचार: 7,

संघधर्म—गोष्ठियों की व्यवस्था अथवा अर्हत् धर्म में गण समुदाय रूप चतुर्वण संघ, उसकी व्यवस्था-सामाचारी संघधर्म है।

श्रुतमेव आचारादिकं दुर्गगतिपप्रपतज्जीवधारणात् धर्म्म: श्रुतधर्म्म: 8,

श्रुतधर्म—श्रुत आचारांग आदि, जो दुर्गति में गिरते हुए जीव को धारण करता है, वह धर्म श्रुतधर्म है।

चयरिक्तीकरणाच्चरित्रम्, तदेव धर्म्मश्‍चरित्रधर्म्म: 9,

चरित्रधर्म—जिससे कर्म समूह को रिक्त किया जाए अथवा संचित कर्मचय को जो रिक्त करता है वह चारित्र है, वह चरित्र धर्म ही चारित्रधर्म (संयम की आराधना) है।

अस्तय: प्रदेशा:, तेषां कायो राशिरस्तिकाय:, स एव धर्मो गतिपर्याये जीव-पुद्गलयोर्द्धारणादि-त्यस्तिकायधर्म्म: 10।

अस्तिकाय धर्म—अस्ति—प्रदेश। उसकी काय—राशि-समूह अस्तिकाय है। अस्तिकाय ही धर्म अस्तिकाय धर्म है। गति पर्याय में जीव और पुद्गल को धारण करने से धर्मास्तिकाय अस्तिकाय धर्म है।

सू. 136. दस....परियायथेरा।

(टी.) अयं च ग्रामधर्मादिर्धर्म: स्थविरै: कृतो भवतीति स्थविरान्निरूपयति—दसेत्यादि, स्थापयन्ति दुर्व्यवस्थितं जनं सन्मार्गे स्थिरीकुर्वन्तीति स्थविरा:, तत्र ये ग्राम-नगर-राष्ट्रेषु व्यवस्थाकारिणो बुद्धिमन्त आदेया: प्रभविष्णवस्ते तत्तत्स्थविरा इति 1-2-3,

ये ग्राम धर्म आदि धर्म स्थविरों द्वारा बताए गए हैं, अत: स्थविरों का निरूपण करते हैं—दस इत्यादि। जो स्थापित करते हैं, उन्मार्ग में प्रवृत्त मनुष्य को सन्मार्ग में स्थिर करते हैं वे स्थविर1 हैं। ग्राम, नगर और राष्ट्र की व्यवस्था करनेवाले, बुद्धिमान, आदेय और प्रभावशाली (समर्थ) व्यक्तियों को क्रमश: ग्राम स्थविर, नगरस्थविर और राष्ट्र स्थविर कहते हैं।

प्रशासति शिक्षयन्ति ये ते प्रशास्तार: धर्म्मोपदेशकास्ते च ते स्थिरीकरणात् स्थविराश्‍चेति प्रशास्तृस्थविरा: 4,

प्रशास्ता स्थविर—जो प्रशासन करते हैं, सीखाते हैं वे प्रशास्ता धर्मोपदेशक हैं। स्थिर करने के कारण वे स्थविर प्रशास्ता स्थविर हैं।

ये कुलस्य गणस्य सङ्घस्य च लौकिकस्य लोकोत्तरस्य च व्यवस्थाकारिणस्तद्भङ्क्तुश्‍च निग्राहकास्ते तथोच्यते 5-6-7, जातिस्थविरा: षष्टिवर्षप्रमाण-जन्मपर्याया: 8,

कुल, गण और संघ की लौकिक और लोकोत्तर दोनों पक्षों में व्यवस्था करने वाले तथा व्यवस्था भंग करनेवालों का निग्रह करनेवाले क्रमश: कुल स्थविर, गण स्थविर और संघ स्थविर कहे जाते हैं। जाति स्थविर—जन्म पर्याय से जो साठ वर्ष (अथवा उससे अधिक) का हो।

श्रुतस्थविरा: समवायाद्यङ्गधारिण: 9,

श्रुत स्थविर—समवायांग आदि अंगों का धारक।

पर्यायस्थविरा विंशतिवर्षप्रमाणप्रव्रज्यापर्यायवन्त इति 10।

पर्याय स्थविर—बीस वर्ष की प्रव्रज्या (संयम) पर्यायवाला।

सू. 137. दस....धम्मंतेवासी।

(टी.) स्थविराश्‍च पुत्रवदाश्रितान् परिपालयन्तीति पुत्रनिरूपणायाह—दस पुत्तेत्यादि, पुनाति पितरं पाति वा पितृमर्यादामिति पुत्र: सूनु:, तत्र आत्मन: पितृशरी-राज्जात: आत्मज:, यथा भरतस्यादित्ययशा: 1, क्षेत्रं भार्या, तस्या जात: क्षेत्रज:, यथा पण्डो: पाण्डवा:, लोकरूढ्या तद्भार्याया: कुन्त्या एव तेषां पुत्रत्वात् न तु पण्डो: धर्मादिभिर्जनितत्वादिति 2,

स्थविर अपने आश्रितों का पुत्रवत् पालन करते हैं। अत: प्रस्तुत सूत्र में पुत्र का निरूपण करने के लिए कहा है—दस पुत्ता इत्यादि। जो पितरों (अपने कुल) को पवित्र करते हैं अथवा अपने वंश की मर्यादाओं की रक्षा करते हैं वे पुत्र हैं। पुत्र—संतति। आत्मज—पिता के शरीर से उत्पन्न आत्मज पुत्र है। जैसे—भरत के पुत्र आदित्ययशा। क्षेत्रज—क्षेत्र अर्थात् पत्‍नी, उससे उत्पन्न क्षेत्रज है। जैसे—पंड से पांडव, लोकरूढ़ि के अनुसार उनकी पत्‍नी कुंती से उत्पन्न ही उनके पुत्र न कि पंड क्योंकि वे धर्म से उत्पन्न थे।

दिन्नए त्ति दत्तक: पुत्रतया वितीर्णो यथा बाहुबलिनोऽनिलवेग: श्रुयते, स च पुत्रवत् पुत्र:, एवं सर्वत्र 3, विण्णए त्ति विनयित: शिक्षां ग्राहित: 4,

दत्तक—पुत्र रूप में लिया (अथवा दिया हुआ) गया, जैसे बाहुबली के अनिलवेग। कहा जाता है कि वह पुत्र की तरह पुत्र था। इसी प्रकार सर्वत्र है। विज्ञक—विद्या विनय से, शिक्षा से ग्राहित।

उरसो त्ति उपगतो जातो रस: पुत्रस्‍नेहलक्षणो यस्मिन् पितृस्‍नेहलक्षणो वा यस्यासावुपरस:, उरसि वा हृदये स्‍नेहाद्वर्त्तते य: स: औरस: 5,

उरस—जिसमें पुत्रवत् स्‍नेह हो अथवा जिसका पिता की भांति स्‍नेह हो वह उपरस है, अथवा जो हृदय में स्‍नेह उत्पन्न करता हो, वह औरस पुत्र है।

मुखर एव मौखरो मुखरतया चाटुकरणतो य आत्मानं पुत्रतया अभ्युपगमयति स मौखर इति भाव: 6,

मौखर—जो मुखर हो, वाक्पटुता अथवा चाटुकारिता से जो स्वयं को पुत्र रूप में प्रस्तुत करता है, मुखरता के कारण पुत्र रूप में स्वीकृत मौखर है।

शौडीरो य: शौर्यवता शूर एव रणकरणेन वशीकृत: पुत्रतया प्रतिपद्यते यथा कुवलयमालाकथायां महेन्द्रसिंहाभिधानो राजसुत: श्रूयते 7,

शौंडीर—शूर की भांति युद्ध करने से, जो पराक्रम के कारण पुत्र रूप में स्वीकृत है, जैसे—कुवलयमाला के कथानक में महेन्द्रसिंह नामक का राजपुत्र।

अथवाऽऽत्मज एव गुणभेदाद्भिद्यते, तत्र विन्नए त्ति विज्ञक: पण्डितोऽभयकुमारवत्, उरसे त्ति उरसा वर्त्तत इति औरसो बलवान् बाहुबलीव, शौडीर: शूर: वासुदेववत्, गर्वितो वा शौडीर: शौडृ गर्वे (पा. धा. 290) इति वचनात्, संवुड्ढे त्ति संवर्द्धितो भोजनदानादिना अनाथपुत्रक: 8,

इसकी एक अन्य व्याख्या भी हो सकती है। आत्मज भी गुण भेद से भिन्न होते हैं। विज्ञक अर्थात् पंडित, जैसे—अभयकुमार। जो उरस्-शक्ति से संपन्न है वह औरस बलवान है, यथा—बाहुबली। शौडीर—शूर, जैसे—वासुदेव अथवा शौडीर का अर्थ है गर्वित। संवर्धित—भोजन आदि से पोषित अनाथपुत्र।

ओववाइय त्ति उपयाचिते देवताराधने भव: औपयाचितक:, अथवा अवपात: सेवा सा प्रयोजनमस्येत्यावपातिक: सेवक इति हृदयम् 9, तथा अन्ते समीपे वस्तुं शीलमस्येत्यन्तेवासी, धर्मार्थमन्तेवासी धर्मान्तेवासी, शिष्य इत्यर्थ: 10।

औपयाचितक—देवता की आराधना से उत्पन्न पुत्र अथवा अवपात—सेवा जिसका प्रयोजन है वह सेवक। धर्मान्तेवासी—जो समीप रहता है वह अन्तेवासी है। धर्म के लिए जो धर्म गुरु के समीप रहे वह धर्मातेवासी है।

सू. 138. केवलिस्स....लाघवे।

(टी.) धर्म्मान्तेवासित्वं च छद्मस्थस्यैव न केवलिनोऽनुत्तरज्ञानादित्वात्, कानि कियन्ति च तस्यानुत्तराणीत्याह—दसेत्यादि, नास्त्युत्तरं प्रधानतरं येभ्यस्तान्यनुत्तराणि, तत्र ज्ञानावरणक्षयात् ज्ञानमनुत्तरम्, एवं दर्शनावरणक्षया-द्दर्शनमोहनीयक्षयाद्वा दर्शनम्, चारित्रमोहनीयक्षयाच्चारित्रम्, चारित्रमोहक्षयादनन्त-वीर्यत्वाच्च तप: शुक्लध्यानादिरूपम्, वीर्यान्तरायक्षयाद् वीर्यम्, इह च तप:-क्षान्ति-मुक्त्यार्जव-मार्दव-लाघवानि चारित्रभेदा एवेति चारित्रमोहनीयक्षयादेव भवन्ति, सामान्य-विशेषयोश्‍च कथञ्चिद्भेदाद् भेदेनोपात्तानीति।

धर्मान्तेवासी छद्मस्थ ही बनते हैं, केवली नहीं होते क्योंकि केवली के तो अनुत्तर ज्ञान आदि होते हैं। उनमें कौन से, कितने अनुत्तर होते हैं, उन अनुत्तर को कहते है—दस इत्यादि। जिससे उत्तर, प्रधानतर कुछ भी नहीं है, वह अनुत्तर है। ज्ञानावरण कर्म क्षय होने से उनका ज्ञान अनुत्तर होता है। दर्शनावरण अथवा दर्शन मोह के क्षय से उनका दर्शन अनुत्तर होता है। चारित्र मोहनीय कर्म के क्षय से अनुत्तर चारित्र प्राप्त होता है। चारित्र मोहनीय के क्षय एवं अनंतवीर्यवान होने से उनका तप अनुत्तर होता है। यह शुक्लध्यान आदि रूप तप है। वीर्यांतराय के क्षय से अनुत्तर वीर्य प्राप्त होता है। तप, क्षान्ति, मुक्ति, आर्जव, मार्दव और लाघव—ये चारित्र भेद ही हैं क्योंकि चारित्र मोहनीय के क्षय से ही होते हैं। सामान्य और विशेष में कथंचित् भेद होने से भेद से प्राप्त होते हैं।

सू. 139-147. समयखेत्ते...पुक्खरवरदीवड्ढ पच्चत्थिमद्धे।।

(टी.) केवली च मनुष्यक्षेत्र एव भवतीति दशस्थानकानुपातिपदार्थं समयेत्यादिकं पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे वीत्येतदन्तं समयक्षेत्रप्रकरणमाह, कण्ठ्यं चैतत्, नवरं मत्तंगेत्यादि गाथा, मत्तं मद:, तस्याङ्गं कारणं मदिरा, तद् ददतीति मत्ताङ्गदा:, च: समुच्चये, भिंग त्ति भृतं भरणं पूरणम्, तत्राङ्गानि कारणानि भृताङ्गानि भाजनानि, न हि भरणक्रिया भरणीयं भाजनं विना भवतीति तत्सम्पादकत्वाद् वृक्षा: अपि भृताङ्गा:, प्राकृतत्वाच्च भिंगा उच्यन्ते, त्रुटितानि तूर्याणि, तत्कारणत्वात् त्रुटिताङ्गा: तूर्यदायिन: उक्तं च—

केवली मनुष्य क्षेत्र में ही होते हैं, अत: दशम स्थानक के अनुपात से पदार्थों का—समय इत्यादि से अर्ध पुष्करवर द्वीप के पश्‍चिमार्ध तक का समयक्षेत्र प्रकरण कहा है। यह स्पष्ट है। मतंगय आदि गाथा—मत्तं—मद उसका कारण मदांगक—मदिरा, मदिरा देनेवाला वृक्ष मत्तांगद है। यहां च समुच्चय अर्थ में है। भिंग का अर्थ है भरण-पूरण, उसके अंग—कारण भृतांग-भाजन है। भरण क्रिया भरणीय पात्र के बिना नहीं होती, अत: भरण क्रिया संपादित करनेवाले वृक्ष भी भृतांग हैं। प्राकृत के कारण भृंग कहे जाते हैं। त्रुटित—वाद्ययंत्र, उसका कारक त्रुटितांग, जो वाद्य यंत्र की ध्वनि उत्पन्न करता हो। कहा भी है—

मत्तंगेसु य मज्जं सुहपेज्जं भायणाणि भिंगेसु।

तुडियंगेसु य संगततुडियाइं बहुप्पगाराइं।।

( )

मदांगक से सुखपेय मद्य, भृंग से भाजन और त्रुटितांग से बहुत प्रकार के संयोजित वाद्यों के स्वर निकलते हैं।

दीव-जोइ-चित्तंगा इति इहाङ्गशब्द: प्रत्येकमभि-सम्बध्यते, ततो दीप: प्रकाशकं वस्तु, तत्कारणत्वा-द्दीपाङ्गा:, ज्योति: अग्‍निस्तत्र च सुषमसुषमायामग्‍नेर-भावाज्योतिरिव यद्वस्तु सोष्मप्रकाशमिति भाव:, तत्कारणत्वात् ज्योतिरङ्गा:, तथा चित्रस्य अनेकविधस्य विवक्षाप्राधान्यान्माल्यस्य कारणत्वाच्चित्राङ्गा:, तथा चित्रा विविधा मनोज्ञा रसा मधुरादयो येभ्यस्ते चित्ररसा भोजनाङ्गा इति भाव:, उक्तं च—

दीप, ज्योति, चित्रांग—यहां अंग शब्द प्रत्येक के साथ जुड़ता है। दीप अर्थात् प्रकाशक वस्तु प्रकाश करने से दीपांग, ज्योति का अर्थ है अग्‍नि। सुषम-सुषमा (आदि) काल में अग्‍नि का अभाव होता है। अत: ज्योति की भांति जो वस्तु ऊष्मा सहित प्रकाशदायी हो वह। ज्योति का कारणभूत ज्योतिरंग है। चित्रांग—चित्र-विविध प्रकार की मालाओं का कारण होने से, विवक्षा की प्रधानता से चित्रांग फूलमालाएं देनेवाले हैं। चित्ररस—चित्र-विविध मनोज्ञ मधुर आदि रस जिससे प्राप्त होते है वह भोजनांग चित्ररस है। कहा भी है—

दीवसिहा-जोइसनामया य 4-5 एए करिंति उज्जोयं।

चित्तंगेसु य मल्लं 6 चित्तरसा भोयणट्ठाए 7।।

( )

दीपशिखा और ज्योति नाम के कल्पवृक्ष उद्योत करते हैं। चित्रांग से माला और चित्ररस भोजन के लिए हैं।

मणीनां मणिमयाभरणानां कारणत्वान्मण्यङ्गा: आभरणहेतव:, गेहं गृहम्, तद्वदाकारो येषां ते गेहाकारा:, अणियण त्ति वस्त्रदायिन:, उक्तं च—

मव्यंग—मणि-रत्‍नों वाले आभूषण का कारण होने से मव्यंग आभूषणों का हेतु है। गेह अर्थात् घर जैसा आकार जिसका है वह गेहाकार कल्पवृक्ष हैं। अनग्‍न—वस्त्र देनेवाले। कहा भी है—

मणियंगेसु च भूसणवराइं8भवणाइं भवणरुक्खेसु 9।

आइन्नेसु य धणियं वत्थाइं बहुप्पगाराइं 10।।

( )

मण्यंग से श्रेष्ठ भूषण और भवनवृक्षों से भवन मिलते हैं। अनग्‍न कल्पवृक्षों से बहुविध सुंदर वस्त्र प्राप्त होते हैं।

कालाधिकारादेव कालविशेषभाविकुलकर-वक्तव्यतामाह—जंबूदीवेत्यादि सूत्रद्वयं कण्ठ्यम्, नवरं तीयाए त्ति अतीतायाम् उस्सप्पिणीए त्ति उत्सर्पिण्याम्, कुलकरण-शीला: कुलकरा विशिष्टबुद्धयो लोकव्यवस्थाकारिण: पुरुषविशेषा:, आगमिस्साए त्ति आगमिष्यन्त्याम्, वर्त्तमाना तु अवसर्पिणी, सा च नोक्ता, तत्र हि सप्तैव कुलकरा: क्‍वचित् पञ्चनदशापि दृश्यन्त इति।

काल अधिकार से ही काल विशेष में होनेवाले कुलकरों की वक्तव्यता है—जंबूदीव इत्यादि। दोनों सूत्र स्पष्ट हैं। अतीत की उत्सर्पिणी में कुल व्यवस्था करनेवाले कुलकर जो कि विशेष बुद्धि वाले, लोक व्यवस्थापक पुरुष विशेष थे, उनका तथा आगामी उत्सर्पिणी में होनेवाले दस-दस कुलकरों का वर्णन किया गया है। वर्तमान अवसर्पिणी के कुलकरों का उल्लेख नहीं किया है क्योंकि वे सात ही कुलकर थे। कहीं पंद्रह कुलकर भी मिलते हैं।

सू. 148-150. दस....सव्वतोभद्दे।

(टी.) पुष्करार्द्धक्षेत्रस्वरूपमभिहितं प्रागत: क्षेत्राधिकारादेव कल्पानाश्रित्य दशकमाह—दसेत्यादि, सौधर्म्मादीनामिन्द्राधिष्ठितत्वमेतेष्विन्द्राणां निवासात्, आनतारणयोस्तु तदनधिष्ठितत्वं तन्निवासाभावात्, स्वामितया तु तावप्यधिष्ठितावेवेति मन्तव्यम्, यावत्करणात् 'ईसाणे 2, सणंकुमारे 3, माहिंदे 4, बंभलोए 5, लंतगे 6, सुक्के 7' त्ति दृश्यमिति, यत एवैतेषु इन्द्रा अधिष्ठिता अत एवैतेषु दशेन्द्रा भवन्तीति दर्शयितुमाह—एएसु इत्यादि, शक्र: सौधर्मेन्द्र:, शेषा देवलोकसमाननामान:, शेषं सुगममिति।

पूर्ववर्ती सूत्रों में पुष्पकार्द्ध क्षेत्र का स्वरूप बताया गया है। यहां भी क्षेत्राधिकार से कल्पों की अपेक्षा दशक का वर्णन करते हैं—दस इत्यादि। सौधर्म आदि देवलोक में इन्द्रों का निवास होने से वे इन्द्राधिष्ठित है। आनत और आरण में इन्द्र का निवास नहीं होने से वे दोनों इन्द्राधिष्ठित नहीं है। स्वामी की अपेक्षा से तो वे दोनों भी अधिष्ठित (इन्द्राधिष्ठित) ही मानने चाहिए। यावत् से तात्पर्य है—ईशान, सनत्कुमार, महेन्द्र, ब्रह्मलोक, लांतक और शुक्र। इन दसों में इन्द्र होते हैं, अत: ये दसों इन्द्राधिष्ठित हैं, यह प्रकट करने के लिए कहा है—एएसु इत्यादि। शक्र अर्थात् सौधर्मेन्द्र। शेष इन्द्रों के नाम अपने-अपने देवलोक के समान है। शेष सुगम है।

इन्द्राधिकारादेव तद्विमानान्याह—एते इत्यादि, परियानं देशान्तरगमनम्, तत् प्रयोजनं येषां तानि पारियानिकानि गमनप्रयोजनानीत्यर्थ:, यानं शिबिकादि तदाकाराणि विमानानि देवाश्रया यानविमानानि, न तु शाश्‍वतानि, नगराकाराणीत्यर्थ:, पुस्तकान्तरे यानशब्दो न दृश्यते, पालए इत्यादीनि शक्रादीनां क्रमेणावगन्तव्यानि, यावत्करणात् 'सोमणसे 3 सिरिवच्छे 4 नंदियावत्ते 5 कामकमे 6 पीइगमे 7 मणोरमे 8' इति द्रष्टव्यमिति, आभियोगिकाश्‍चैते देवा विमानीभवन्तीति।

इन्द्र अधिकार से ही उनके विमानों का वर्णन करते हैं—एते इत्यादि। परियान अर्थात् देशांतरगमन। जिनका उद्देश्य देशांतरगमन है वे दस पारियानिक (विमान) हैं। शिबिका आदि यान हैं। उसके आकार के यान देवाश्रित विमान हैं। वे नगर के आकार के हैं, शाश्‍वत नहीं हैं। अन्य पुस्तकों में यान शब्द नहीं मिलता। पालक आदि क्रमश: शक्र आदि के यान ज्ञातव्य हैं। यावत् से सौमनस, श्रीवत्स, नंद्यावर्त, कामक्रम, प्रीतिकम्, मनोरम द्रष्टव्य है। ये आभियोगिक देव देवविमान होते हैं।

सू. 151. दसदसमिया....भवति।

(टी.) एवंविधविमानयायिनश्‍चेन्द्रा: प्रतिमादिकात् तपसो भवन्तीति दशकानुपातिनीं प्रतिमां स्वरूपत आह—दसेत्यादि, दश दशमानि दिनानि यस्यां सा दशदशमिका दशदशकनिष्पन्नेत्यर्थ:, भिक्षूणां प्रतिमा प्रतिज्ञा भिक्षुप्रतिमा, एकेनेत्यादि, दशदशकानि दिनानां शतं भवतीति, प्रथम दशके दश भिक्षा द्वितीये विंशतिरेवं दशमे शतं सर्वमीलने पञ्च शतानि पञ्चाशदधिकानि भवन्तीति, अहासुत्तमित्यादि, अहासुत्तं सूत्रानतिक्रमेण, यावत्करणात् अहाअत्थं अर्थस्य निर्युक्त्यादेरनतिक्रमेण, अहातच्चं शब्दार्थानतिक्रमेण, अहामग्गं क्षायोपशमिक-भावानतिक्रमेण, अहाकप्पं तदाचारानतिक्रमेण, सम्यक् कायेन न मनोरथमात्रेण, फासिया विशुद्धपरिणाम-प्रतिपत्त्या, पालिया सीमां यावत्तत्परिणामाहान्या, शोधिता निरतिचारतया शोभिता वा तत्समाप्तावु-चितानुष्ठानकरणत:, तीरिता तीरं नीता प्रतिज्ञात-कालोपर्यप्यनुष्ठानात्, कीर्तिता नामत इदं चेदं च कर्तव्यमस्याम् तत् कृतं मयेत्येवमिति, आराधिता सर्वपदमीलनात् भवति जायत इति।

ये देव विमानवाले देवेन्द्र प्रतिमा आदि तपस्या से होते हैं। अत: दशम स्थानकानुपाती प्रतिमा को स्वरूपत: कहते हैं—दस इत्यादि। दस दशम दिन जिसमें होते हैं, वह दस दशमिका भिक्षु प्रतिमा है। अर्थात् यह दस दशक से परिपूर्ण होती है। भिक्षुओं की प्रतिमा भिक्षु प्रतिमा है। एकेन इत्यादि, दस दशक के सौ दिन होते हैं। प्रथम दशक में दस भिक्षा दत्तियां, द्वितीय दशक में बीस, इस प्रकार दशम दशक में सौ दत्तियां होने से सर्व पांच सौ पचास दत्तियां होती हैं। अहासुत्तं इत्यादि, यथासूत्र—सूत्र के अनुरूप, यावत् से यथा अर्थ—निर्युक्ति आदि का अतिक्रमण किए बिना, यथातथ्य—शब्दार्थ का अतिक्रमण किए बिना, यथामार्ग—क्षायोपशमिक भाव का उल्लंघन किए बिना, यथाकल्प—उसके आचार का अतिक्रमण किए बिना, सम्यक् रूप से काया से आचीर्ण न कि मनोरथ मात्र से, स्पर्शित, पालित—विशुद्ध परिणाम से अंत तक, शोधित—निरतिचारता से अथवा शोभित—उसकी समाप्ति पर उचित अनुष्ठानपूर्वक, तीरित—प्रतिज्ञात समय तक अनुष्ठान करके, कीर्तित—मैंने अपनी इस प्रतिमा को पूर्ण की है (ऐसा गुरु समक्ष कहकर) आराधित की जाती है।

सू. 152,153. दसविधा...अपढमसमयसिद्धा।

(टी.) प्रतिमाभ्यास: संसारक्षयार्थं संसारिभि: क्रियत इति संसारिणो जीवान् जीवाधिकारात् सर्वजीवांश्‍च दसेत्यादिना सूत्रत्रयेणाह, तच्च सुगमम्, नवरं प्रथम: समयो येषामेन्द्रियत्वस्य ते प्रथमसमयास्ते च ते एकेन्द्रियाश्‍चेति विग्रह:, विपरीतास्त्वितरे, एवं द्वि-त्रि-चतु:-पञ्चेन्द्रिया वाच्या:, आह च—एवं जावेत्यादि, अणिंदिय त्ति अनिन्द्रिया: सिद्धा: अपर्याप्तका उपयोगत: केवलिनश्‍चेति।

अनंतर सूत्र में कथित प्रतिमा का अभ्यास संसार क्षय के लिए संसारी जीवों द्वारा किया जाता है। अत: संसारी जीवों को तथा जीव अधिकार से सभी जीवों को दस इत्यादि सूत्रत्रय से कहा है। यह सुगम है। जिनके एकेन्द्रियत्व का प्रथम समय है, वे प्रथम समय एकेन्द्रिय हैं। इससे विपरीत अप्रथम समय एकेन्द्रिय हैं। इसी प्रकार द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय एवं पंचेन्द्रिय वाच्य हैं। कहा भी है—एवं जाव इत्यादि। अनिन्द्रिय-सिद्ध जीव, अपर्याप्त जीव और उपयोग की दृष्टि से (इन्द्रिय उपयोग रहित) केवली गृहीत किए जाते हैं।

सू. 154. वाससताउयस्स....तधा।

(टी.) संसारिपर्यायविशेषप्रतिपादनायैवाह—वासे-त्यादि, वर्षशतमायुर्यत्र काले मनुष्याणां स। वर्षशतायुष्क: काल:, तत्र य: पुरुष: सोऽप्युपचाराद् वर्षशतायुष्क: मुख्यवृत्त्या वर्षशतायुषि पुरुषे गृह्यमाणे पूर्वकोट्यायुष्कपुरुषकाले वर्षशतायुष: पुरुषस्य कस्यचित् कुमारत्वेऽपि बालादिदशादशकसमाप्ति: स्यात्, न चैवम्, तत उपचार एव युक्त इति। दशेति संख्या, दसाउ त्ति वर्षदशकप्रमाणा: कालकृता अवस्था:, इह च वर्षशतायुर्ग्रहणं विशिष्टतरदशस्थानकानुरोधात्, विशिष्टतरत्वं च दशस्थानकस्यैवम्, वर्षदशकप्रमाणा दशा दशेति, अन्यथा पूर्वकोट्यायुषोऽपि बालाद्या दशावस्था भवन्त्येव, केवलं दशवर्षप्रमाणा न भवन्ति, बहुवर्षा वा अल्पवर्षा वा स्युरिति भाव:, तत्र बालस्येयमवस्था धर्म-धर्म्मिणोरभेदाद् बाला, स्वरूपं चास्या:—

संसारी जीव की पर्याय विशेष का प्रतिपादन करने के लिए ही कहते हैं—वास इत्यादि। जिस समय में मनुष्यों की आयु सौ वर्ष हो वह वर्षशतायुष्क काल है। उपचार से शत वर्ष की आयुवाला पुरुष वर्ष शतायुष्क कहलाता है। मुख्यत: शतायु पुरुष ग्रहण करने पर कोटी पूर्व आयु वाले किसी पुरुष के सौ वर्ष के होने पर कुमारावस्था में भी बाल आदि दशा दशक की समाप्ति हो जाएगी? इसका समाधान यह है कि ऐसा नहीं होगा। इसलिए यह उपचार ही युक्त है। दश इति संख्या है। दस वर्ष प्रमाण की यह कालकृत अवस्था है। यहां शतायु वर्ष का ग्रहण विशेष रूप से दस स्थानक के अनुरोध से है। यह दशम स्थान की ही विशेषता है। दस वर्ष प्रमाण की दस दशाएं हैं। अन्यथा कोटीपूर्व आयुवाले के बाल आदि दशा—अवस्था होंगी ही। किंतु वे दस वर्ष प्रमाण नहीं होगी। अर्थात् वे दशाएं अल्प या अधिक वर्ष प्रमाण होंगी। धर्म और धर्मी के अभेद से यह बाल की अवस्थावाला है। इसका स्वरूप इस प्रकार है—

जायमेत्तस्स जंतुस्स जा सा पढमिया दसा।

न तत्थ सुहदुक्खाइं बहु जाणंति बालया।।

(तन्दुल. प्रकी. 32)

जन्म काल से लेकर प्राणी की जो प्रथम दशा है, उसमें बालक को सुख-दु:ख की तीव्र अनुभूति नहीं होती।

तथा क्रीडाप्रधाना दशा क्रीडा, उक्तं च—

क्रीडाप्रधान दशा का नाम क्रीडा है। कहा भी है—

बितियं च दसं पत्तो, नाणाकीडाहिं कीडई।

न तत्थ कामभोगेहिं, तिव्वा उप्पज्जई मती।।

(तन्दुल. प्रकी. 33)

इस द्वितीय अवस्था में वह तरह-तरह की क्रीडाएं करता है। इसमें कामभोग की तीव्र अभिलाषा उत्पन्न नहीं होती।

तथा मन्दो विशिष्टबल-बुद्धिकार्योपदर्शनासमर्थो भोगानुभूतावेव च समर्थो यस्यामवस्थायां सा मन्दा, उक्तं च—

मंदा—जिस दशा में पुरुष विशिष्ट बल और बुद्धि के कार्य प्रदर्शन में असमर्थ होता है और काम-भोगों की अनुभूति में ही समर्थ होता है, वह अवस्था मंदा है। कहा भी है—

तइयं च दसं पत्तो, आणुपुव्वीए जो नरो।

समत्थो भुंजिउं भोए, जइ से अत्थि घरे धुवा।।

(तन्दुल. प्रकी. 34)

क्रमश: तीसरी दशा प्राप्त पुरुष भोग भोगने में समर्थ होता है। घर में विद्यमान भोग सामग्री होती है उसे भोगता है।

भोगोपार्जने तु मन्द इति भावना। तथा यस्यामवस्थायां पुरुषस्य बलं भवति सा बलयोगाद् बला, उक्तं च—

किन्तु वह भोग की नई सामग्री के उपार्जन में मंद होता है, यह भावार्थ है। बला—बल-शक्ति के कारण जिस अवस्था में पुरुष के बल होता है, वह अवस्था बला है। कहा भी है—

चउत्थी य बला नाम, जं नरो दसमस्सिओ।

समत्थो बलं दरिसेउं जइ होइ निरुवद्दवो।।

(तन्दुल. प्रकी. 35)

चतुर्थ दशा बला है। जो पुरुष इस दशा में पहुंचता है, यदि वह निरुपद्रव हो तो बल-प्रदर्शन में समर्थ होता है।

तथा प्रज्ञा बुद्धिरीप्सितार्थसम्पादनविषया कुटुम्बकाभिवृद्धिविषया च, तद्योगाद्दशापि प्रज्ञा, प्रकर्षेण जानातीति वा प्रज्ञा दशा तस्या एव कर्तृत्वविवक्षयेति, उक्तं च—

प्रज्ञा—प्रज्ञा इच्छित पदार्थ संपादन विषया और कुटुंब की अभिवृद्धि विषया बुद्धि है। उसके योग से वह दशा भी प्रज्ञा है। अथवा जो प्रकर्ष से जानती है वह दशा, उसके कर्तृत्व की विवक्षा से ही प्रज्ञा दशा है। कहा भी है—

पंचमिं च दसं पत्तो आणुपुव्वीए जो नरो।

इच्छियत्थं विचिंतेइ कुडुंबं चाभिकंखइ।।

(तन्दुल. प्रकी. 36)

आनुपूर्वी से पांचवी दशा प्राप्त जो पुरुष है, वह अभीप्सित अर्थ का चिंतन करता है तथा कुटुंब वृद्धि की इच्छा करता है।

तथा हापयति पुरुषमिन्द्रियेष्विति इन्द्रियाणि मनाक् स्वार्थग्रहणापटूनि करोतीति हापनी। प्राकृतत्वेन च हायणि त्ति, आह—

हायनी—इस दशा में मनुष्य की इन्द्रियशक्ति क्षीण होने लगती है। इन्द्रियां अपने-अपने विषय को ग्रहण करने में कुछ अपटु होने लगती है। इस अवस्था का नाम हापनी है। प्राकृत के कारण इसे हायणी कहते हैं। कहा गया है—

छट्ठी य हायणी नाम जं नरो दसमस्सिओ।

विरज्जई य कामेसु इंदिएसु य हायइ।।

(तन्दुल. प्रकी. 37)

जब मनुष्य छट्ठी हायिनी अवस्था को प्राप्त करता है, तब काम-भोगों से विरक्त होने लगता है और इन्द्रियबल क्षीण हो जाता है।

तथा प्रपञ्चते व्यक्तीकरोती प्रपञ्चयति वा विस्तारयति खेलकासादि या सा प्रपञ्चा, प्रपञ्चयति वा स्रंसयति आरोग्यादिति प्रपञ्चा, आह च—

प्रपंचा—जो दशा श्‍लेष्म, कफ-खांसी आदि का विस्तार करती है, उसे प्रपंचा कहते हैं। अथवा जो आरोग्य से शिथिल करती है (रोग बढ़ाती है) वह प्रपंचा दशा है। कहा भी है—

सत्तमिं च दसं पत्तो आणुपुव्वीए जो नरो।

निच्छूहइ चिक्कणं खेलं खासई य अभिक्खणं।।

(तन्दुल. प्रकी. 38)

आनुपूर्वीत: सातवीं दशा प्राप्त होने पर मनुष्य चिकने श्‍लेष्म को बाहर निकालता है और खांसता रहता है।

तथा प्राग्भारमीषदवनतमुच्यते, तदेवंभूतं गात्रं यस्यां भवति सा प्राग्भारा, यत:—

प्राग्भारा—कुछ झुके हुए को प्राग्भार कहते हैं। जिस अवस्था में शरीर कुछ झुका हुआ रहता है, वह प्राग्भारा दशा है। क्योंकि—

संकुचियवलीचम्मो संपत्तो अट्ठमिं दसं।

नारीणमणभिप्पेओ जराए परिणामिओ।।

(तन्दुल. प्रकी. 39)

अष्टम दशा प्राप्त होने पर शरीर संकुचित होने लगता है। चमड़ी में झुर्रियां पड़ जाती है। बुढ़ापे के परिणमन के कारण वह स्त्री-वल्लभ नहीं रहता।

तथा मोचनं मुक्, जराराक्षसीसमाक्रान्तशरीरगृहस्य जीवस्य मुचं प्रति मुखम् आभिमुख्यं यस्यां सा मुङ्मुखीति, तत्स्वरूपं चेदम्—

मृन्मुखी—जिस दशा में जरा रूपी राक्षसी से ग्रसित शरीर मुक्ति की ओर अभिमुख होता है, वह मुङ्मुखी अथवा मृन्मुखी दशा है। उसका स्वरूप इस प्रकार है—

नवमी मुंमुही नाम जं नरो दसमस्सिओ।

जराघरे विणस्संते जीवा वसइ अकामओ।।

(तन्दुल. प्रकी. 40)

जो मनुष्य दसमी मुङ्मुखी नामक दशा को प्राप्त होता है, जरा रूपी घर में नष्ट होता जाता है और उसकी कामनाएं—जीवन भावनाएं नष्ट हो जाती हैं।

जीवे त्ति जीविते, जीवो त्ति वा नरलक्षणो जीव इत्यर्थ: 9।

जीवे अर्थात् जीवित रहने पर, जीव अर्थात् नरलक्षण जीव।

तथा शाययति स्वापयति निद्रावन्तं करोति या शेते वा यस्यां सा शायनी शयनी वा, तथेति समुच्चये, तत्स्वरूपमिदम्—

हीणभिन्नस्सरो दीणो विवरीओ विचित्तओ।

दुब्बलो दुक्खिओ वसइ संपत्तो दसमिं दसं।।

(तन्दुल. प्रकी. 41)

शायनी—जो दशा जीव को सुलाती है, निद्रावान बनाती है अथवा जिसमें मनुष्य सोता है वह शयनमयी दशा शायनी है। यहां तथा समुच्चयार्थ में है। इसका यह स्वरूप है—

इस दशा में मनुष्य हीनस्वर, भिन्नस्वर, दीन, विपरीत विचित्त (चित्तशून्य), दुर्बल और दु:खी होकर रहता है।

सू. 155. दसविधा....बीये।

(टी.) अनन्तरं पुरुषदशा उक्ता:, अथ पुरुषसमानधर्मकाणां वनस्पतीनां ता: प्रकारान्तरत आह—दसेत्यादि। तृणवद् वनस्पतय: तृणवनस्पतय:, तृणसाधर्म्यं च बादरत्वेन, तेन सूक्ष्माणां न दशविधत्वमिति। मूलं जटा, कन्द: स्कन्धाधोवर्त्ती, यावत्करणात् खंधेत्यादीनि पञ्च द्रष्टव्यानि, तत्र स्कन्ध: स्थुडमिति यत् प्रतीतम्, त्वक् वल्क:, शाला शाखा, प्रवालम् अङ्कुर:, पत्रं पर्णम्, पुष्पं कुसुमम्, फलं प्रतीतम्, बीजं मिंजेति।

अनंतर सूत्र में पुरुष की दशाएं कही गई। यहां पुरुष के समान धर्मवाली वनस्पति की दशाओं को प्रकारान्तर से कहा है—दस इत्यादि। तृण की भांति वनस्पतियां तृणवनस्पति हैं। तृण से साधर्म्य बादर वनस्पति होने से है। इसलिए सूक्ष्म वनस्पति के दस प्रकार नहीं हैं। मूल-जटा (जड़ आदि), कंद—स्कंध का नीचे का भाग, यावत् से स्कंध आदि पांच द्रष्टव्य हैं। स्कंध—जहां से शाखाएं निकलती हैं। स्कंध प्रतीत ही है। त्वक्—वल्कल-छाल, शाखा, प्रवाल—अंकुर, पत्र—पत्ते, पुष्प—फूल, फल, बीज—जिससे नए पौधे, अनाज आदि उत्पन्न हो।

सू. 156,157. सव्वओवि....पण्णता।

(टी.) दशस्थानकाधिकार एव इदमपरमाह—सव्वेत्यादि सूत्रद्वयम्, सर्वा: सर्वदीर्घवैताढ्यसम्भवा: विद्याधरश्रेणय: विद्याधरनगरश्रेणय:, दीर्घवैताढ्या हि पञ्चविंशतिर्योजनान्युच्चैस्त्वेन पञ्चाशच्च मूले विष्कम्भेण, तत्र दश योजनानि धरणीतलादतिक्रम्य दशयोजनविष्कम्भा दक्षिणत उत्तरतश्‍च श्रेण्यो भवन्ति, तत्र दक्षिणत: पञ्चाशन्नगराणि, उत्तरतस्तु षष्टिरिति भरतेषु, ऐरवतेषु तदेव व्यत्ययेन, विजयेषु तु पञ्चपञ्चाशत् पञ्चपञ्चाशदिति।

दसवें स्थान के अधिकार से यह अपर विषय कहा है—सव्व इत्यादि दो सूत्र हैं। सर्वा—सभी दीर्ध वैताढ्य पर्वतों की विद्याधर नगरों की श्रेणियां। सभी दीर्घ वैताढ्य पर्वत पच्चीस योजन ऊंचे, मूल में पचास योजन विष्कंभ वाले हैं। धरणीतल से दस योजन छोड़कर दस-दस योजन चौड़ी दक्षिण और उत्तर में श्रेणियां हैं। भरत क्षेत्र में दक्षिण श्रेणियों में पचास नगर हैं और उत्तर की ओर साठ नगर हैं। ऐरवत क्षेत्र में नगर संख्या भरत से विपरीत है अर्थात् दक्षिण की ओर साठ तथा उत्तर की ओर पचास नगर हैं। महाविदेह क्षेत्र के दीर्घ वैताढ्य में उत्तर और दक्षिण दोनों ओर पचपन-पचपन नगर हैं।

तथा विद्याधरश्रेणीनामुपरि दश योजनान्यतिक्रम्य दशयोजनविष्कम्भा उभयत आभियोगिकदेवश्रेणयो भवन्ति, तत्राभियोग: आज्ञा, तया चरन्तीत्याभियोगिका देवा:, शक्रादिसम्बन्धिनां लोकपालानां सोम-यम-वरुण-वैश्रमणानां सम्बन्धिनो व्यन्तरा इति, तच्छ्रेणीनामुपरि पर्वत: पञ्च योजनान्युच्चतया दश विष्कम्भत इति।

विद्याधर श्रेणियों के ऊपर, दस योजन के पश्‍चात् दोनों ओर (दक्षिण एवं उत्तर की ओर) दस योजन विष्कंभ वाली अभियोगिक देवों की श्रेणियां हैं। आभियोग अर्थात् आज्ञा। जो आज्ञा अनुसार चलते हैं वे आभियोगिक देव हैं। ये शक्र आदि से संबद्ध सोम, यम, वरुण और वैश्रमण लोकपालों के आज्ञावर्ती व्यंतरदेव हैं। उनकी श्रेणियों के ऊपर का पर्वत पांच योजन ऊंचा है और दस योजन चौड़ा है।

सू. 158. गेविज्जगविमाणा....पण्णत्ता।

(टी.) आभियोगिकश्रेणयो हि देवावासा इत्युधना तद्विशेषानाह—गेवेज्जेत्यादि कण्ठ्यम्।

आभियोगिक श्रेणियां देवों के आवास हैं। अब यहां देवों के आवास विशेष को कहते हैं—गेवेज्ज इत्यादि। यह स्पष्ट है।

सू. 159. दसहिं....तवे तेए।

(टी.) प्राग्देवानामावासा उक्ता:, देवाश्‍च महर्द्धिका भवन्त्यतो देवानां मुनीनां च महर्द्धिकतोपवर्णनाय तेजोनिसर्ग्गप्रकारप्रतिपादनायाह-दसहीत्यादि, दशभि: स्थानै: प्रकारै: सह सार्द्धं तेजसा तेजोलेश्यया वर्त्तमानमनार्यं भासं ति भस्मेव भस्मवत् कुर्यात् विनाशयेदित्यर्थ:, श्रमण इति गम्यते, तद्यथा—केइ त्ति कश्‍चिदनार्यकर्म्मकारी पापात्मा तथारूपं तेजोलब्धि-प्राप्तं श्रमणं तपोयुक्तं माहनं 'मा हन, मा विनाशय' इत्येवंप्ररूपणाकारिणम्, वाशब्दौ विशेषणसमुच्चयार्थौ, अत्याशातयेद् आत्यन्तिकीमाशातनां तस्य कुर्यात्।

पूर्व सूत्र में देवों के आवास का वर्णन किया गया। देव महर्धिक होते हैं। देवों और मुनियों की महान ॠद्धि के उपवर्णन के लिए तेजोलेश्या (तेज) के निकलने (फेंकने) के प्रकारों के प्रतिपादन के लिए कहते हैं—दसहिं इत्यादि। दस स्थानों से श्रमण-माहण की आशातना करने वाले को तेजोलेश्या से भस्म की तरह भस्म कर देता है। श्रमण शब्द स्पष्ट है। जैसे—कोई अनार्य कर्म करने वाला पापात्मा तेजोलब्धिप्राप्त तपोधन श्रमण, अहिंसा का पालनकर्ता माहन की अत्याशातना करता है। यहां वा शब्द विकल्प के अर्थ में है।

से य त्ति स च श्रमणोऽत्याशातित: उपसर्गित: परिकुपित: सर्वथा क्रुद्ध: सन् तस्स त्ति उपसर्गकर्त्तुरुपरि तेज: तेजोलेश्यारूपं निसृजेत् क्षिपेत्, से त्ति स श्रमण: तमित्युपसर्गकारिणं परितापयति पीडयति, तं परिताप्य तामेव त्ति तमेव तेजसा परितापितम्, दीर्घत्वं प्राकृतत्वात्, सह अपेर्गम्यमानत्वात् तेजसापि, तेजोलेश्यायुक्तमपीत्यर्थ: बलवत्त्वात् साधुतेजस इति, भासं कुज्ज त्ति प्रसिद्धमित्येकम्।

वह श्रमण अत्याशातना से परिकुपित अत्यंत क्रुद्ध होकर उस उपसर्ग कर्ता के ऊपर तेजोलेश्या तेज फेंकता है। वह श्रमण उस उपसर्गकर्त्ता को पीड़ित करता है। उसी तेज से उसे परितापित करता है। यहां दीर्घत्व प्राकृत के कारण है। सह भी गम्यमान है, सह तेजसा अर्थात् उस तेज के साथ क्योंकि साधु का तेज अत्यधिक होता है। भासं कुज्जा—भस्म कर देता है—यह प्रसिद्ध है। यह प्रथम विकल्प है।

शेषाणि नवापि सुगमानि, नवरं से य अच्चासाइय त्ति स च मुनिरत्याशातितस्तदनन्तरमेव च तत्पक्षपाती देव: परिकुपित: सन् तं भस्म कुर्यादिति द्वितीयम्, उभावपि परिकुपितौ ते दुहओ त्ति तौ द्वौ मुनि-देवौ पडिन्न त्ति उपसर्गकारिणो भस्मकरणं प्रति प्रतिज्ञायोगात् प्रतिज्ञौ कृतप्रतिज्ञौ हन्तव्योऽयमित्यभुयप-गताविति यावदिति तृतीयम्।

शेष नौ विकल्प भी सुगम हैं। दूसरे विकल्प में उस मुनि की अत्याशातना होने पर उसी के अनंतर ही उस मुनि का पक्षपाती (अनुरागी) देव परिकुपित होकर उसे भस्म कर देता है। यह द्वितीय विकल्प है। वे दोनों—देव तथा मुनि भी परिकुपित होकर उस उपसर्गकर्ता को भस्म करने की प्रतिज्ञा कर, प्रतिज्ञों—कृतप्रतिज्ञ कि यह हंतव्य है, ऐसा निश्‍चय कर के तेज से उसे भस्म कर देते हैं। यह तीसरा भंग है।

चतुर्थे श्रमणस्तेजोनिसर्गं कुर्यात्, पञ्चमे देव:, षष्ठे उभाविति, केवलमयं विशेष:—तत्रेति उपसर्गकारिणि स्फोटा: स्फोटका: समुत्पद्येरन् अग्‍निदग्धे इव, ते च स्फोटका: भिद्यन्ते स्फुटन्ति, ततस्ते भिन्ना: सन्तस्तमेवोपसर्गकारिणं सह तेजसा तेजोलेश्यावन्तमपि श्रमण-देवतेजसोर्बलवत्त्वात् तत्तेजसोपहननीयत्वाद् भस्म कुर्यु: निपातयेयुरिति।

चतुर्थ विकल्प में श्रमण तेज फेंकता है। पांचवें विकल्प में देव। छट्ठे विकल्प में मुनि और देव दोनों तेज फेंकते हैं। इनमें यह विशेष है—इन तीनों में उपसर्गकर्ता के शरीर में स्फोट (फोड़ें) उत्पन्न होते हैं। ये स्फोट अग्‍नि से जलते हुए जैसे होते हैं। वे स्फोट फूटते हैं। फूट जाने पर तेजोलेश्यायुक्त उपसर्गकर्ता को भी भस्म कर देते हैं। क्योंकि श्रमण और देव उसकी अपेक्षा तेज से बलवत्तर होते हैं। अत: उनके तेज से उपहननीय होने से वह उनके तेज से भस्म हो जाता है।

सप्तमाष्टमनवमेष्वपि तथैव, नवरं तत्र स्फोटा: सम्मूर्च्छन्ति भिद्यन्ते च, ततस्तत्र पुला: पुलाकिका लघुतरस्फोटिका: सम्मूर्च्छन्ति ततो भिद्यन्ते, ते च पुला: भिन्ना: सन्तस्तमेवोपसर्गकारिणं सहैव तेजसा भस्म कुर्युरित्येतानि नव स्थानानि साधु-देवकोपाश्रयाणि, दशमं तु वीतरागाश्रयम्, तत्र अच्चासाएमाणे त्ति उपसर्गं कुर्वन् गोशालकवत् तेजो निसृजेत्, से य तत्थ त्ति तच्च तेजस्तत्र श्रमणे निसृष्टं महावीर इव नो क्रमते ईषत्, नो प्रक्रमते प्रकर्षेण न प्रभवतीत्यर्थ:, केवलम् अंचिंअंचिं इति उत्पतनिपतां पार्श्‍वत: करोति, ततश्‍चा दक्षिणत: पार्श्‍वात् प्रदक्षिणा पार्श्‍वभ्रमणमादक्षिणप्रदक्षिणा, तां करोति, ततश्‍चोर्ध्वम् उपरि दिशि वेहासं ति विहाय आकाशमित्यर्थ: उत्पतति, उत्पत्य च से त्ति तत्तेज: तत: श्रमणशरीरसन्निधेस्तन्माहात्म्यप्रतिहतं सत् प्रतिनिवर्त्तते, प्रतिनिवृत्य च तदेव शरीरकमुपसर्गकारिसम्बन्धि यतस्तन्निर्गतमनुदहत् निसर्गानन्तरमुपतापयत्, किंभूतं शरीरकम्? सह तेजसा वर्त्तमानं तेजोलब्धिमत्, भस्म कुर्यादिति, अयमकोपस्यापि वीतरागस्य प्रभावो यत् परतेजो न प्रभवति।

सातवें, आठवें और नौवें विकल्प में वैसे ही है। अंतर सिर्फ इतना ही है उसमें स्फोट उत्पन्न होते हैं फिर वे फूटते हैं। उनमें से पुल (फुंसियां) निकलती हैं। वे फूटती हैं और वे उसी उपसर्गकर्ता को तेज से भस्म कर देती हैं। ये नौ स्थान साधु और देव से सम्बन्धित हैं। दसवां स्थान वीतरागाश्रित है। वह तथारूप श्रमणमाहन (जो स्वयं तेजोलब्धि संपन्न है) की अत्याशातना करता है, जैसे गोशालक भगवान की आशातना करते हुए उन पर तेजोलब्धि का प्रयोग करता है। वह तेज उस श्रमण (भगवान महावीर) के भीतर घुस नहीं सकता। केवल उसके ऊपर-नीचे, नीचे-ऊपर आता-जाता है। बाद में दक्षिणत: दाएं-बाएं प्रदक्षिणा करता है। प्रदक्षिणा कर वह ऊर्ध्वदिशि—आकाश में चला जाता है। उत्पत्य—वापस आकर वह तेज उस श्रमण-माहन के शरीर सम्बन्धी तेज से (उसकी महत्ता से) प्रतिहत होकर प्रतिनिवर्तित होता है। वापस लौटकर उसी उपसर्गकर्त्ता के शरीर में प्रवेश कर उसे जलाता है। यह कुपित न होने पर भी वीतराग का प्रभाव है कि दूसरों का तेज निष्प्रभ हो जाता है। (उन्हें प्रभावित नहीं कर सकता)।

अत्रार्थे दृष्टान्तमाह—जहा वा यथैव गोशालकस्य भगवच्छिष्याभासस्य मङ्खल्यभिधान-मङ्खपुत्रस्य, मङ्खश्‍च चित्रफलकप्रधानो भिक्षुकविशेष:, तवे तेए त्ति तपोजनितत्वात्तप: किं तत्? तेजस्तेजोलेश्येति। तत्र किलैकदा भगवान् महावीर: श्रावस्त्यां विहरति स्म गोशालकश्‍च, तत्र च गौतमो गोचरगतो बहुजनशब्दमश्रौषीत्—यथा इह श्रावस्त्यां द्वौ जिनौ सर्वज्ञौ महावीरो गोशालकश्‍चेति श्रुत्वा भगवदन्तिकमागम्य गोशालकोत्थानं पृष्टवान्।

यहां दृष्टांत इस प्रकार है—जिस प्रकार भगवान के कथित शिष्य (शिष्याभास) गोशालक की तप जनित तेजोलेश्या। गोशालक जो कि मंखलीपुत्र। मंख—चित्रफलकप्रधान भिक्षुक विशेष है। वह मंखली नामक मंख का पुत्र था। तवे तेए अर्थात् तप जनित तेज:—तेजोलेश्या। एक बार भगवान महावीर श्रावस्ती नगरी में विचरण कर रहे थे। गोशालक भी वहीं था। एकदा गौतम स्वामी ने गोचरी जाते हुए बहुत लोगों से यह सुना—अभी यहां श्रावस्ती नगरी में दो जिन—सर्वज्ञ महावीर और गोशालक (आए हुए) हैं। यह सुनकर भगवान के समीप आकर गौतम स्वामी ने गोशालक का उत्थान पूछा।

भगवांश्‍चोवाच—यथा अयं शरवणग्रामे गोबहुल-ब्राह्मणगोशालायां जातो मङ्खलिनाम्‍नो मङ्खस्य सुभद्राभि-धानतद्भार्यायाश्‍च पुत्र: षड् वर्षाणि यावच्छद्मस्थेन मया सार्द्धं विहृतोऽस्मत्त एव बहुश्रुतीभूत इति नायं जिनो न च सर्वज्ञ:, इदं च भगवद्वचनमनुश्रुत्य बहुजनो नगर्या: त्रिक-चतुष्कादिषु परस्परस्य कथयामास—गोशालको मङ्खलिपुत्रो न जिनो न सर्वज्ञ:, इदं च लोकवचनमनुश्रुत्य गोशालक: कुपित:।

भगवान ने कहा—यह गोशालक गाय बहुल ब्राह्मण गोशाला में शरवण ग्राम में मंखली नामक मंख की सुभद्रा नामक पत्‍नी से उत्पन्न पुत्र है। यह छद्मस्थ अवस्था में छह वर्ष तक मेरे साथ रहा। अत: यह बहुश्रुत हुआ है। यह न जिन है और न ही सर्वज्ञ। भगवान की यह वाणी सुनकर अनेक लोग नगरी के त्रिक-चौराहों आदि में परस्पर कहने लगे—गोशालक तो मंखलीपुत्र है। यह जिन या सर्वज्ञ नहीं है। इस लोक वाणी को सुनकर गोशालक कुपित हो गया।

आनन्दाभिधानं च भगवदन्तेवासिनं गोचर-गतमपश्यत, तमावादीच्च—भो आनन्द! एहि तावदेकमौपम्यं निशामय, यथा केचन वणिजोऽर्थार्थिनो विविधपण्यभृतशकटा देशान्तरं गच्छन्तो महाटवीं प्रविष्टा: पिपासितास्तत्र जलं गवेषयन्तश्‍चत्वारि वल्मीकशिखराणि शाड्वलवृक्षस्यान्तरद्राक्षु:, क्षिप्रं चैकं विचिक्षिपुस्ततोऽति-विपुलममलजलमवापु:, तत् पयो यावत्पिपासमापीतवन्त: पय:पात्राणि च पयसा परिपूरयामासु:, अपायसम्भाविना वृद्धेन निवार्यमाणा अप्यतिलोभाद् द्वितीय-तृतीयशिखरे बिभिदु:, तयो: क्रमेण सुवर्णं च रत्‍नानि च समासादयामासु:, पुनस्तथैव चतुर्थं भिन्दाना: घोरविषमतिकाय-मञ्जनपुञ्जतेजसमति-चञ्चलजिह्वायुगलमनाकलितकोप-प्रसरमहीश्‍वरं सङ्घट्टित-वन्त:, ततोऽसौ कोपाद्वल्मीक-शिखरमारुह्य मार्त्तण्ड-मण्डलमवलोक्य निर्निमेषया दृष्ट्या समन्तादव-लोकयंस्तान् भस्मसाच्चकार, तन्निवारक-वृद्धवाणिजकं तु न्यायदर्शीत्यनुकम्पया वनदेवता स्वस्थानं सञ्जहारेति।

गोशालक ने गोचरी जाते हुए भगवान के अंतेवासी आनंद को देखा। उसने आनंद से कहा—हे आनंद! आओ! एक उपमा सुनो। जैसे कुछ वणिक धनार्जन के लिए विविध विक्रेय वस्तुओं से शकट भरकर देशांतर जा रहे थे। रास्ते में महा अटवी आई। प्यास लगने पर पानी खोजते-खोजते वे शाड्वलवृक्ष के नीचे पहुंच गए। वहां वृक्ष के बीच में उन्होंने वल्मीक शिखर (बांबी के टीले) देखे। एक पुरुष ने शीघ्र अत्यंत निर्मल विपुल जल प्राप्त किया। उन्होंने जलपान किया व जलपात्रों को जल से भर लिया। एक वृद्ध ने अपाय के भय से शेष बांबियों को तोड़ने से रोका। किन्तु अति लोभ से उन्होंने दूसरी और तीसरी बांबी के शिखर तोड़ दिये। उन दोनों में से क्रमश: स्वर्ण और रत्‍न प्राप्त हुए। पुन: लोभ के वशीभूत हो उन्होंने चतुर्थ शिखर भी भेद डाला। उस चतुर्थ वल्मीक को खोदते समय घोर विषम महाकाय आग की तेज लपटों के समान जिह्वा युगल को लपलपाता हुआ अत्यंत कोपयुक्त नागराज टकराया। उस अहीश्‍वर ने क्रोध से बांबी के शिखर पर चढ़कर सूर्य की ओर देखा। अनिमेष दृष्टि से सूर्य को देखकर, चारों ओर देखते उन्हें भस्मसात् कर दिया। उन्हें रोकनेवाला वृद्ध वणिक तो न्यायदर्शी है—इस अनुकंपा से (उसे भस्म किए बिना) वनदेवता (नाग) अपने स्थान में चला गया।

एवं त्वदीयधर्माचार्यमात्मसम्पदाऽपरितुष्ट-मस्मद-वर्णवादविधायिनमहं स्वकीयेन तपस्तेजसाऽद्यैव भस्मसात्करिष्यामीत्येष प्रचलितोऽहम्, त्वं तु तस्येम-मर्थमावेदय, भवन्तं च वृद्धवणिजमिव न्यायवादि-त्वाद्रक्षिष्यामीति श्रुत्वाऽसावनन्दमुनिर्भीतो भगवदन्तिक-मुपगत्य तत् सर्वमावेदयत्, भगवताऽप्यसावभिहित:—एष आगच्छति गोशालकस्तत: साधव: शीघ्रमितोऽपसरन्तु प्रेरणां च तस्मै कश्‍चिदपि मा दादिति गौतमादिनां निवेदयेति, तथैव कृते गोशालक आगत्य भगवन्तमभि समभिदधौ—सुष्ठु आयुष्मन् काश्यप! साधु आयुष्मन् काश्यप! मामेवं वदसि गोशालको मङ्खलिपुत्रोऽय-मित्यादि, योऽसौ गोशालकस्तवान्तेवासी स देवभूयं गत:। अहं त्वन्य एव। तच्छरीरकं परीषहसहन-समर्थमास्थाय वर्त्ते इत्यादिकं कल्पितं वस्तूद्ग्राहयन् तत्प्रेरणाप्रवृत्तयोर्द्वयो: साध्वो: सर्वानुभूति-सुनक्षत्र-नाम्‍नोस्तेजसा तेन दग्धयो-र्भगवताभिहित:-हे गोशालक! कश्‍चिच्चौरो ग्रामेयकै: प्रारभ्यमाणस्तथाविधं दुर्गमलभमानोऽङ्गुल्या तृणेन शूकेन वाऽऽत्मानमा-वृण्वन्नावृत: किं भवति?, अनावृत एवासौ, त्वमप्येवमन्यथाजल्पनेनात्मानमाच्छादयन् किमाच्छादितो भवसि?,

इसी प्रकार तुम्हारा धर्माचार्य अपनी आत्म संपदा से असंतुष्ट है। वह मेरा अवर्णवाद बोल रहा है। उसे मैं आज ही अपने तपो तेज से भस्मसात् करूंगा—ऐसा मैंने संकल्प किया है। तुम उसे मेरा आशय बताओ। वृद्ध वणिक की भांति न्यायवादी होने से मैं आपकी रक्षा करूंगा। यह सुनकर आनंदमुनि भयभीत होकर भगवान के पास पहुंचा। सारा वृत्तांत भगवान के समक्ष प्रकट किया। भगवान ने भी आनंद मुनि से कहा—गोशालक आ रहा है। अत: साधुओ! शीघ्र यहां से चले जाओ। उसे कोई भी कुछ प्रेरणा मत देना—यह गौतम आदि को निवेदित करो। आनंद मुनि ने वैसा ही किया। गोशालक ने आकर भगवान से कहा—अच्छा (सुष्ठु) आयुष्मान काश्यप! साधु आयुष्मान काश्यप! मुझे ऐसा कहते हो कि यह मंखलीपुत्र गोशालक है? जो आपका अंतेवासी गोशालक था, वह तो देव बन गया। मैं तो अन्य ही हूं। परीषह सहने में समर्थ उसके शरीर में मैं रहता हूं। इस प्रकार की कल्पित कथा कही। इस कपोलकल्पित वृतांत को सुनकर उसे प्रेरित करने (उपदेश देने) में प्रवृत्त सर्वानुभूति एवं सुनक्षत्र नामक दो मुनियों को उसने अपने तेज से जला दिया। तब भगवान ने उसे कहा—हे गोशालक! कोई चोर ग्रामवासियों द्वारा पीछा किया जाने पर सुरक्षित छुपने लायक दुर्ग न मिलने से अंगुली, तृण अथवा शूक (घास विशेष) से स्वयं को ढकने की कोशिश करता हुआ क्या स्वयं को आवृत कर पाएगा? वह तो अनावृत ही होगा। तुम भी वैसे ही अन्यथा (मिथ्या) संभाषण से स्वयं को आच्छादित करते हुए क्या आच्छादित हो गए?

स एव त्वं गोशालको यो मया बहुश्रुतीकृतस्तदेवं मा वोच:, एवं भगवत: समभावतया यथावत् ब्रुवाणस्य तपस्तेजोऽसौ कोपान्निससर्ज, उच्चावचाक्रोशैश्‍चा-क्रोशयामास, तत्तेजश्‍च भगवत्यप्रभवत् तं प्रदक्षिणीकृत्य गोशालकशरीरमेव परितापयदनुप्रविवेश, तेन च दग्धशरीरेऽसौ दर्शितानेकविधविक्रिय: सप्तमरात्रौ कालमकार्षीदिति।

तुम वही गोशालक हो, जिसे मैंने बहुश्रुत (ज्ञान दिया) किया। अत: इस प्रकार मत कहो। भगवान के इस प्रकार समभावपूर्वक यथार्थ कहने से गुस्से से उसने तपो तेज निकाला। उच्चावच (अनर्गल) दुर्वचनों से उसने भगवान की भर्त्सना की। किन्तु वह तेज भगवान पर प्रभाव नहीं दिखा पाया। वह भगवान की प्रदक्षिणा कर गोशालक के शरीर को ही परितापित करता हुआ उसमें प्रविष्ट हो गया। स्वयं द्वारा नि:सृत तेजोलेश्या से दग्धशरीर वह अनेक प्रकार की विक्रियाएं प्रदर्शित कर सातवीं रात्रि में कालधर्म को प्राप्त हो गया।

सू. 160. दस....कालेण।।

(टी.) महावीरस्य भगवतो नमन्निखिलनर-नाकिनिकायनायकस्यापि जघन्यतोऽपि कोटीसङ्ख्य-भक्तिभरनिर्भरामरषट्पदपटलजुष्टपदपद्मस्यापि विविध-ॠद्धिमद्वरविनेयसहस्रपरिवृतस्यापि स्वप्रभावप्रशमित-योजनशतमध्यगतवैर-मारि-विड्वर-दुर्भिक्षाद्युपद्रव-स्याप्यनुत्तरपुण्यसम्भारस्यापि यद् गोशालकेन मनुष्यमात्रेणापि चिरपरिचितेनापि शिष्यकल्पेनात्प्युपसर्ग: क्रियते तदाश्‍चर्यमिति।

भगवान महावीर जिसके चरणों में समस्त नरेन्द्र-देवेन्द्र प्रणत रहते थे। जघन्यत: भी भक्ति से भरे हुए करोड़ों देवता रूपी भ्रमर भगवान के चरणकमल में मंडराते थे। विविध ॠद्धि-सिद्धि संपन्न हजारों श्रेष्ठ शिष्यों से वे परिवृत थे। जिनके अतिशायी प्रभाव से सौ योजन पर्यंत वैर, महामारी, विड्वर, दुर्भिक्ष आदि उपद्रव नहीं होते थे (प्रशमित थे)। ऐसे अनुत्तर पुण्यपुंज को भी उपसर्ग दिए जाए यह एक आश्‍चर्य है। उपसर्ग भी ऐसे मनुष्य गोशालक से जो भगवान का चिरपरिचित और शिष्यकल्प भी था।

आश्‍चर्याधिकारादिदमाह—दसेत्यादि, आ विस्मयत-श्‍चर्यन्ते अवगम्यन्त इत्याश्‍चर्याणि अद्भुतानि, इह च सकार: कारस्यकरादित्वादिति। उवसग्गेत्यादि गाथा-द्वयम्, उपसृज्यते क्षिप्यते च्याव्यते प्राणी धर्मादेभि-रित्युपसर्गा देवादिकृतोपद्रवा:, ते च भगवतो महावीरस्य छद्मस्थकाले केवलिकाले च नरा-ऽमर-तिर्यक्कृता अभूवन्, इदं च किल न कदाचिद् भूतपूर्वम्, तीर्थकरा हि अनुत्तरपुण्यसम्भारतया नोपसर्गभाजनमपि तु सकलनरा-ऽमर-तिरश्‍चां सत्कारादिस्थानमेवेत्यनन्तकालभाव्ययमर्थो लोकेऽद्भुतभूत इति 1।

आश्‍चर्य अधिकार से यहां कहा है—दस इत्यादि। आ-विस्मय से चर्यन्ते अर्थात् जाना जाता है, वह अद्भुत (वस्तु आदि) आश्‍चर्य है। यहां 'कारस्कार' आदि से सकार हुआ है। उपसर्ग आदि दो गाथाएं—जिससे प्राणी धर्म आदि से दूर किया जाता है, फेंका जाता है, चलित किया जाता है, वह उपसर्ग है। ये देव आदि द्वारा किए गए उपद्रव हैं। भगवान महावीर को छद्मस्थ काल और केवली काल में मनुष्य, देव और तिर्यंचकृत उपसर्ग हुए। ये उपसर्ग पूर्व से किसी समय नहीं हुए। तीर्थंकर अनुत्तर पुण्यों के पुंज होते हैं, अत: वे उपसर्ग भाजन नहीं होते। अपितु वे तो सकल मनुष्य, देव और तिर्यंचों द्वारा सत्कृत (सत्कार आदि के) स्थान ही होते है। अत: अनंतकाल भाव्य ये उपसर्ग लोक में अद्भुत हैं।

तथा गर्भस्य उदरसत्त्वस्य हरणम् उदरान्तरसङ्क्रामणं गर्भहरणम्, एतदपि तीर्थंकरापेक्षयाऽभूतपूर्वं सद्भगवतो महावीरस्य जातम्, पुरन्दरादिष्टेन हरिणेगमेषिदेवेन देवानन्दाभिधानब्राह्मण्युदरात् त्रिशलाभिधानाया राजपत्‍न्या उदरे सङ्क्रामणाद्, एतदप्यन्तकालभावि-त्वादाश्‍चर्यमेवेति 2।

2. गर्भहरण1—उदरस्थ जीव का उदरान्तर में संक्रामण गर्भहरण है। यह भी तीर्थंकर की अपेक्षा से अभूतपूर्व है, जो भगवान महावीर का हुआ। इन्द्र के आदेश से हरिणैगमेषी देव ने देवानंदा ब्राह्मणी के उदर से त्रिशला नामक राणी के उदर में संक्रामित किया। यह भी अनंतकाल भावी होने से आश्‍चर्य ही है।

तथा स्त्री योषित्तस्यास्तीर्थकरत्वेनोत्पन्नाया: तीर्थं द्वादशाङ्गं सङ्घो वा स्त्रीतीर्थम्, तीर्थं हि पुरुषसिंहा: पुरुषवरगन्धहस्तिनस्त्रिभुवनेऽप्यव्याहतप्रभुभावा: प्रवर्त्तयन्ति, इह त्ववसर्प्पिण्यां मिथिलानगरीपते: कुम्भकमहाराजस्य दुहिता मल्ल्यभिधाना एकोनविंशतितमतीर्थकर-स्थानोत्पन्ना तीर्थं प्रवर्त्तितवतीत्यनन्तकालजातत्वास्‍य भावस्याश्‍चर्यतेति 3।

3. स्त्रीतीर्थ—स्त्री का तीर्थंकर के रूप में उत्पन्न होना2 (आश्‍चर्य है)। तीर्थ—द्वादशांग अथवा संघ, स्त्री तीर्थंकर का तीर्थ स्त्रीतीर्थ है। सामान्यतया तीर्थ का प्रवर्तन पुरुषसिंह, पुरुषवर गंधहस्ती, तीनों लोकों में जिनका अप्रतिहत प्रभाव है, ऐसे पुरुष श्रेष्ठ ही करते हैं। किन्तु इस अवसर्पिणी में मिथिलानगरी अधिपति महाराज कुंभ की मल्ली नामक पुत्री उन्नीसवें तीर्थंकर के रूप में उत्पन्न हुई और उन्होंने तीर्थ का प्रवर्तन किया। अनंतकालभावी होने से यह भी आश्‍चर्य है।

तथा अभव्या अयोग्या चारित्रधर्मस्य पर्षत् तीर्थकरसमवसरणश्रोतृलोक:, श्रूयते हि भगवतो वर्द्धमानस्य जम्भिकग्रामनगराद् बहिरुत्पन्नकेवलस्य तदनन्तरं मिलित चतुर्विधदेवनिकायविरचितसमवसरणस्य भक्तिकुतूहलाकृष्टसमायातानेकनरा-ऽमर-विशिष्ट-तिरश्‍चां स्वस्वभावभाषानुसारिणाऽतिमनोहारिणा महाध्वनिना कल्पपरिपालनायैव धर्मकथा बभूव, यतो न केनापि तत्र विरति: प्रतिपन्ना, न चैतत्तीर्थकृत: कस्यापि भूतपूर्वमितीदमाश्‍चर्यमिति 4।

4. अभावित परिषद्—अभव्य—चारित्र धर्म के लिए अयोग्य, पर्षत—तीर्थंकर समवसरण के श्रोताजन। ऐसा कहा जाता है कि भगवान महावीर को जंभिकग्राम नगर से बाहर केवलज्ञान उत्पन्न हुआ। उसके अनंतर चारों निकाय के देवताओं ने समवसरण की रचना की। भक्ति व कुतूहल से आकृष्ट होकर अनेक मनुष्य, देव, तिर्यंच भगवान के समवसरण में उपस्थित भी हुए। अपनी-अपनी भाषानुसारी, अतिमनोहर महाध्वनि से कल्प-(आचार-परम्परा अनुरूप) परिपालन के लिए भगवान ने देशना दी। किन्तु वहां किसी ने भी व्रत ग्रहण नहीं किए। भूतकाल में कभी भी किसी तीर्थंकर के साथ ऐसा नहीं हुआ, अत: यह आश्‍चर्य है।

तथा कृष्णस्य नवमवासुदेवस्य अवरकङ्का राजधानी गतिविषया जातेत्यप्यजातपूर्वत्वादाश्‍चर्यम्, श्रूयते हि पाण्डवभार्या द्रौपदी धातकीखण्डभरतक्षेत्रापरकङ्काराज-धानीनिवासिपद्मराजेन देवसामर्थ्येनापहृता, द्वारकावती-वास्तव्यश्‍च कृष्णो वासुदेवो नारदादुपलब्धतद्व्यतिकर: समाराधितसुस्थिताभिधानलवणसमुद्राधिपतिदेव: पञ्चभि: पाण्डवै: सह द्वियोजनलक्षप्रमाणं जलधिमतिक्रम्य पद्मराजं रणविमर्द्देन विजित्य द्रौपदीमानीतवान्, तत्र च कपिलवासुदेवो मुनिसुव्रतजिनात् कृष्णवासुदेवागमन-वार्त्तामुपलभ्य सबहुमानं कृष्ण-दर्शनार्थमागत:, कृष्णश्‍च तदा समुद्रमुललङ्घयति स्म, ततस्तेन पाञ्चन्य: पूरित:, कृष्णेनापि तथैव, तत: परस्परशङ्खशब्दश्रवणमजायतेति 5।

5. कृष्ण का अपरकंका नगरी में जाना—नवम वासुदेव कृष्ण का धातकीखंड की अपरकंका नगरी में जाना भी पूर्व में न होने से आश्‍चर्य है। सुना जाता है कि पांडव पत्‍नी द्रौपदी का धातकी खंड के भरत क्षेत्र की अपरकंका राजधानी निवासी पद्मनाभ राजा ने देव सहायता से अपहरण किया। द्वारवती निवासी कृष्णवासुदेव ने नारदजी से समग्र व्यतिकर जानकर लवण समुद्राधिपति सुस्थित देव की आराधना की। पांचों पांडवों के साथ दो लाख योजन प्रमाण लवण समुद्र को लांघकर वहां गए। पद्म राजा को युद्ध में हराकर द्रौपदी को ले गए। उस समय वहां तीर्थकर मुनिसुव्रत जिन से जानकर कपिल वासुदेव बहुमान सहित कृष्ण वासुदेव के दर्शनार्थ आए। कृष्ण उस वक्त समुद्र लांघ रहे थे। तब कपिल वासुदेव ने अपना पांचजन्य शंख बजाया। कृष्ण ने भी वैसे ही शंखनाद किया। इसलिए दोनों ने परस्पर एक-दूसरे की शंखध्वनि का श्रवण किया (अर्थात् शंख के माध्यम से दोनों का मिलन हुआ)।1

तथा भगवतो महावीरस्य वन्दनार्थमवतरण-माकाशात् समवसरणभूम्यां चन्द्र-सूर्ययो: शाश्‍वतविमानोपेतयोर्बभूवेदमप्याश्‍चर्यमेवेति 6।

6. चंद्र-सूर्य का विमान सहित पृथ्वी पर आना—सूर्य-चंद्र का आकाश से अपने मूल शाश्‍वत विमान में भगवान महावीर को वंदना करने समवसरण भूमि में आना भी एक आश्‍चर्य है। अन्यथा वे उत्तर-वैक्रिय द्वारा निर्मित विमानों से आते हैं।

तथा हरे: पुरुषविशेषस्य वंश: पुत्र-पौत्रादिपरम्परा हरिवंशस्तल्लक्षणं यत् कुलं तस्योत्पत्ति: हरिवंशकुलोत्पत्ति:, कुलं ह्यनेकधा, अतो हरिवंशेन विशिष्यते, एतदप्याश्‍चर्यमेवेति, श्रूयते हि भरतक्षेत्रापेक्षया यत्तृतीयं हरिवर्षाख्यं मिथुनकक्षेत्रं तत: केनापि पूर्वविरोधिना व्यन्तरसुरेण मिथुनकमेकं भरतक्षेत्रे क्षिप्तम्, तच्च पुण्यानुभावाद्राज्यं प्राप्तम्, ततो हरिवर्षजातहरिनाम्‍नो पुरुषाद्यो वंश: स तथेति 7।

7. हरिवंशकुल की उत्पत्ति—सूरि-पुरुषविशेष, वंश—पुत्र-पौत्र आदि परंपरा हरिवंश है। उस कुल की उत्पत्ति हरिवंश कुलोत्पत्ति है। कुल के अनेक प्रकार हैं। अत: हरिवंश विशेष भी एक आश्‍चर्य है। भरतक्षेत्र की अपेक्षा से तीसरा हरिवर्ष नामक यौगलिक क्षेत्र है। वहां से किसी पूर्व विरोधी व्यंतरदेव ने एक युगल को भरतक्षेत्र में छोड़ा। उसने अपने पुण्य प्रभाव से राज्य प्राप्त किया। उससे हरिवंश-हरिवर्ष क्षेत्र में उत्पन्न, हरि नाम का पुरुष जिसका आद्यपुरुष है उसका वंश हरिवंश है।

तथा चमरस्य असुरकुमारराजस्योत्पतनम् ऊर्ध्वगमनं चमरोत्पात:, सोऽप्याकस्मिकत्वादाश्‍चर्यमिति, श्रूयते हि चमरचञ्चाराजधानीनिवासी चमरेन्द्रोऽभिनवोत्पन्न: सन्नूर्ध्वमवधिनाऽऽलोकयामास, तत: स्वशीर्षोपरि सौधर्म्मव्यवस्थितं शक्रं ददर्श, ततो मत्सराध्मात: शक्रतिरस्काराहितमतिरिहागत्य भगवन्तं महावीरं छद्मस्थावस्थमेकरात्रिकीं प्रतिमां प्रतिपन्नं सुंसुमार-नगरोद्यानवर्त्तिनं सबहुमानं प्रणम्य 'भगवंस्त्वत्पादपङ्कजवनं मे शरणमरिपराजितस्य' इति विकल्प्य विरचितघोररूपो लक्षयोजनमानशरीर: परिघरत्‍नं प्रहरणं परितो भ्रमयन् गर्जन्नास्फोटयन् देवांस्त्रासयन्नुत्पपात, सौधर्मावतंसक-विमानवेदिकायां पादन्यासं कृत्वां शक्रमाक्रोशयामास, शक्रोऽपि कोपाज्जाज्वल्य-मानस्फारस्फुरत्स्फुलिङ्गशत-समाकुलं कुलिशं तं प्रति मुमोच, स च भयात् प्रतिनिवृत्य भगवत्पादौ शरणं प्रपेदे, शक्रोऽप्यवधिज्ञानावगततद्-व्यतिकरस्तीर्थकराशातनाभयात् शीर्घ्रमागत्य वज्रमुप-संजहार, बभाण च—मुक्तोऽस्यहो भगवत: प्रसादात्, नास्ति मत्तस्ते भयमिति 8।

8. चमर का उत्पात—असुरकुमार के इन्द्र चमर का उत्पतन—ऊर्ध्वगमन चमरोत्पात है। वह भी अचिंतित होने से आश्‍चर्य है। चमरेन्द्र चमरचंचा राजधानी का अधिपति था। वहां उत्पन्न होते ही अवधिज्ञान से उसने ऊपर देखा। उसने अपने मस्तक पर सौधर्मेन्द्र शक्र को देखा। उससे वह मात्सर्य से भर गया। शक्र के तिरस्कार का मन बनाकर भगवान महावीर के पास आया। उस वक्त छद्मस्थ अवस्था में प्रभु महावीर सुंसुमार नगर के उद्यान में एकरात्रिकी भिक्षु प्रतिमा में लीन थे। भक्ति के साथ वह भगवान को वंदना कर बोला—भगवन् अरि से पराजित मुझे आपके पादपंकजवन की शरण है।' ऐसा सोचकर एक लाख योजन के घोर रूप की विकुर्वणा करके अपने परिघ रत्‍न को घुमाता हुआ, गर्जना करता हुआ, उछलता हुआ, देवों को भयभीत करता हुआ सौधर्मावतंसक विमान की वेदिका पर पैर रखता हुआ शक्र पर क्रोधित हो गया। शक्र ने भी क्रोध से अपना वज्र उस पर फेंका। वज्र से सैंकड़ों जाज्वल्यमान, धधकती हुई चिनगारियाां निकल रही थीं। चमर भयभीत होकर भगवान के चरणों की शरण में पुन: लौट आया। शक्रेन्द्र ने भी अवधिज्ञान से उसका वृत्तांत जान लिया। तीर्थंकर भगवान की आशातना के भय से शक्र ने शीघ्र आकर वज्र का संहरण किया और कहा—अहो! चमर! तुम भगवान की कृपा से बच गए। अब तुम्हें मुझ से भय नहीं है।

तथाऽष्टाभिरधिकं शतमष्टशतम्, अष्टशतं च ते सिद्धाश्‍च निवृता: अष्टशतसिद्धा:, इदमप्यनन्तकाल-जातमित्याश्‍चर्यमिति 9।

एक सौ आठ अष्ट अधिक शत अष्टशत हैं। वे एक सौ आठ सिद्ध हैं। यह अनंतकाल में होनेवाला आश्‍चर्य है।

तथा असंयता: असंयमवन्त आरम्भ-परिग्रहप्रसक्ता अब्रह्मचारिण:, तेषु पूजा सत्कार:, सर्वदा हि किल संयता एव पूजार्हा:, अस्यां त्ववसर्पिण्यां विपरीतं जातमित्याश्‍चर्यम्, अत एवाह—दशाप्येतानि अनन्तेन कालेन अनन्तकालात् संवृत्तानि अस्यामवसर्पिण्यामिति।

असंयत पूजा—असंयमी—जो आरंभ-परिग्रह युक्त अब्रह्मचारियों की पूजा—सत्कार है वह असंयतपूजा है। सदैव संयती ही पूजा योग्य होते हैं। इसलिए अवसर्पिणी में यह विपरीत हुआ, अत: यह भी आश्‍चर्य है। इसलिए कहा गया—ये दसों ही आश्‍चर्य अनंतकाल के बाद इस अवसर्पिणी में हुए।

सू. 161-163. इमीसे....भाणितव्वा।

(टी.) अनन्तरसूत्रे चमरोत्पात उक्त:, स च रत्‍नप्रभाया: सञ्जात इति रत्‍नप्रभावक्तव्यतामाह—इमीसे णमित्यादि, येयं रज्जुरायामविष्कम्भाभ्यामशीति-सहस्राधिकं योजनलक्षं बाहल्यत: उपरि मध्येऽधस्ताच्च यस्या: खरकाण्ड-पङ्कबहुलकाण्डजलबहुलकाण्डा-भिधाना: क्रमेण षोडशचतुरशीत्यशीतियोजनसहस्रबाहल्या विभागा: सन्ति इमीसे त्ति एतस्या: प्रत्यक्षासन्नाया: रत्‍नानां प्रभा यस्यां रत्‍नैर्वा प्रभाति शोभते या सा रत्‍नप्रभा तस्या: पृथिव्या भूमेर्यत्तत् खरकाण्डं तत् षोडशविधरत्‍नात्मकत्वात् षोडशविधम्, तत्र य: प्रथमो भागो रत्‍नकाण्डं नाम तद् दश योजनशतानि बाहल्येन, सहस्रमेकं स्थूलतयेत्यर्थ:, एवमन्यानि पञ्चदशापि सूत्राणि वाच्यानि, नवरं प्रथमं सामान्यरत्‍नात्मकं शेषाणि तद्विशेषमयानि, चतुर्दशानामतिदेशमाह—एवमित्यादि, एवमिति पूर्वाभिलापेन सर्वाणि वाच्यानि, वेरुलिय त्ति वैडूर्यकाण्डम्, एवं लोहिताक्षकाण्डं मसारगल्लकाण्डं हंसगर्भकाण्डमेवं सर्वाणि, नवरं रजतं रूप्यं जातरूपं सुवर्णमेते अपि रत्‍ने एवेति।

अनंतर सूत्र में चमर का उत्पात कहा गया। वह रत्‍नप्रभा पृथ्वी से हुआ है। अत: प्रस्तुत सूत्र में रत्‍नप्रभा पृथ्वी की वक्तव्यता कही है—इमीसे इत्यादि। यह पृथ्वी एक रज्जू आयाम-विष्कंभ वाली है। इसका बाहल्य एक लाख अस्सी हजार योजन है। इसके ऊपर, मध्य और नीचे क्रमश: तीन कांड (विभाग) हैं—खरकांड, पंकबहुल कांड और जलबहुल कांड। ये क्रमश: सोलह हजार योजन, चौरासी हजार योजन एवं अस्सी हजार योजन बाहुल्यवाले हैं। इमीसे—यह रत्‍नप्रभा पृथ्वी जिसमें रत्‍नों की प्रभा है अथवा जो रत्‍नों से सुशोभित होती है, वह रत्‍नप्रभा है। इस पृथ्वी का सरकांड सोलह प्रकार के रत्‍नों का होने से सोलह प्रकार का है। इसका प्रथम विभाग रत्‍नकांड हजार योजन मोटा है। इसी प्रकार अन्य पंद्रह सूत्र भी कथनीय हैं। अंतर यही है कि प्रथम कांड सामान्य रत्‍नमय है तथा शेष विशेष रत्‍नभय—वज्र, वैडूर्य आदि से युक्त हैं। चौदह को अतिदेश से कहते हैं—एवं इत्यादि—इसी प्रकार है। एवं अर्थात् पूर्व आलापक से सभी वाच्य हैं। वेरुलिय—वैडूर्य कांड। इसी प्रकार लोहिताक्षकांड, मस्सारगल्लक कांड, हंसगर्भकांड। इसी प्रकार सर्वत्र है। रजत—चांदी (रुप्य), जातरूप—सुवर्ण ये भी रत्‍न ही हैं।

सू. 164-167. सव्वेवि....पण्णत्ताओ।

(टी. रत्‍नप्रभाप्रस्तावात् तदाधेयद्वीपादिवक्तव्यतां सूत्रचतुष्टयेनाह—सव्वेत्यादि सुगमम्, नवरमुद्वेध: उंडत्तं ति भणितं होइ, द्वीपानाम् उंडत्तणाभावे वि अधोदिशि सहस्रं यावद् द्वीपव्यपदेश:, जम्बूद्वीपे तु पश्‍चिमविदेहे जगतीप्रत्यासत्तौ उंडत्तमवि अत्थि त्ति।

रत्‍नप्रभा के प्रस्ताव से उसके आधेय द्वीप आदि की वक्तव्यता चार सूत्रों से कहते हैं—सव्वे इत्यादि। यह सुगम है। उद्वेध अर्थात् गहराई। द्वीपों में गहराई का अभाव होने पर भी अधोदिशा में द्वीप-समुद्रों की सहस्र योजन गहराई कही है। जंबूद्वीप की पश्‍चिम विदेह की जगती के समीप गहराई भी है।

महाह्रदा: हिमवदादिषु पद्मादय:। सलिलकुंड त्ति सलिलानां गङ्गादिनदीनां कुण्डानि प्रपातकुण्डानि प्रभवकुण्डानि च सलिलाकुण्डानीति, मुहमूले त्ति समुद्रप्रवेशे।

महाद्रह—हिमवान आदि पर्वतों में पद्मद्रह आदि। सलिलकुंड—गंगा आदि नदियों के प्रपातकुंड—प्रभवकुंड सलिलकुंड हैं। मुख मूल में—समुद्रप्रवेश स्थान में।

सू. 168-170. कत्तियाणक्खत्ते....णाणस्स।।

(टी.) द्वीप-समुद्राधिकारात् तद्वर्त्तिनक्षत्रसूत्रत्रयमाह—कित्तियेत्यादि, इह किल सूर्यस्य चतुरशीत्यधिकं मण्डलशतं भवति, चन्द्रस्य पञ्चदश, नक्षत्राणां त्वष्टौ, मण्डलं च मार्ग उच्यते, तच्च यथास्वं सूर्यादि-विमानतुल्यविष्कम्भम्, तत्र जम्बूद्वीपस्याशीत्यधिके योजनशते पञ्चषष्टि: सूर्यस्य मण्डलानि भवन्ति, चन्द्रस्य पञ्च, नक्षत्राणां द्वे, तथा लवणसमुद्रं त्रीणि त्रिंशदधिकानि योजनशतान्यवगाह्य एकोनविंशत्यधिकं सूर्यस्य मण्डलशतं भवति, चन्द्रस्य दश, नक्षत्राणां च षट्, एतेषां च सर्वबाह्यं सुमेरो: पञ्चचत्वारिंशति योजनानां सहस्रेषु त्रिंशदधिकेषु च त्रिषु शतेषु भवति, सर्वाभ्यन्तरं च चतुश्‍चत्वारिंशति सहस्रेषु अष्टासु च विंशत्यधिकेषु शतेषु भवतीति, एवं च कृत्तिकानक्षत्रं सर्वबाह्यात् मण्डलाउ त्ति चन्द्रमण्डलाद्दशमे चन्द्रमण्डले सर्वाभ्यन्तरात् षष्ठ इत्यर्थ:, चारं चरति भ्रमणमाचरति, अनुराधानक्षत्रं सर्वाभ्यन्तरात् चन्द्रस्य मण्डलात् दशमे चन्द्रमण्डले सर्वबाह्यात् षष्ठ इत्यर्थ:, चारं चरतीति व्याख्यातमेवेति। विद्धिकराइं ति एतन्नक्षत्रयुक्ते चन्द्रमसि सति ज्ञानस्य श्रुतज्ञानस्योद्देशादिर्यदा क्रियते तदा ज्ञानं समृद्धिमुपयाति अविघ्‍नेनाधीयते श्रूयते व्याख्यायते धार्यते चेति, भवति च कालविशेषस्तथाविधकार्येषु कारणम्, क्षयोपशमादि-हेतुत्वात्तस्य, यदाह—

द्वीप-समुद्र अधिकार से तद्वर्ती तीन नक्षत्र सूत्र कहे हैं—कित्तिय इत्यादि। सूर्य के एक सौ चौरासी मंडल हैं। चंद्र के पंद्रह और नक्षत्रों के आठ मंडल हैं। मंडल अर्थात् मार्ग। मंडल मार्ग को कहते हैं। वह यथाक्रम सूर्य आदि विमानों के तुल्य विष्कंभवाला है। जंबूद्वीप एक सौ अस्सी योजन की परिधि में सूर्य पैसठ मंडल हैं। चंद्र के पांच और नक्षत्रों के दो मंडल हैं। लवणसमुद्र में तीन सौ तीस योजन अवगाहन कर सूर्य के एक सौ उन्नीस मंडल हैं। चंद्र के दस और नक्षत्रों के छह मंडल हैं। उनकी सुमेरु पर्वत के सर्वबाह्य मंडल की दूरी पैंतालीस हजार तीन सौ तीस योजन है और आभ्यंतर मंडल की दूरी चंवालीस हजार आठ सौ बीस योजन है। कृतिका नक्षत्र चंद्रमा के सर्वबाह्य मंडल से दसवें मंडल में गति करता है। चन्द्रमंडल के सर्व आभ्यंतर मंडल से छट्ठे मंडल में गति करता है। चार—चरति अर्थात् भ्रमण करता है। अनुराधा नक्षत्र चंद्रमा के सर्व आभ्यंतर मंडल से दसवें तथा सर्वबाह्य मंडल से छट्ठे मंडल में गति करता है। 'चार' का अर्थ व्याख्यात ही है। विद्धिकराइं—ज्ञानवृद्धि करने वाले। चंद्रमा मृगशिरा आदि दस नक्षत्रों से योग करता है तब श्रुतज्ञान के उद्देश आदि किए जाते हैं। ज्ञान की वृद्धि होती है। अविघ्‍न-विघ्‍न बाधा रहित होकर पढ़ा जाता है। निर्बाध गति से सुनने, व्याख्या करने व धारण करने में सुविधा होती है। इनमें काल-विशेष भी कारण बनता है क्योंकि वह भी क्षयोपशम का हेतु है। जैसे कहा है—

उदयक्खयक्खयोवसमोवसमा जं च कम्मुणो भणिता।

दव्वं खेत्तं कालं भवं च भावं च संपप्प।।

(विभा. 572)

कर्मों का उदय-क्षय, क्षयोपशम और उपशम भी द्रव्य, क्षेत्र, काल, भव और भाव—इन निमित्तों को प्राप्त करके ही होता है—ऐसा तीर्थंकरों एवं गणधरों द्वारा प्रज्ञप्त

तद्यथा—मगसिर गाहा कण्ठ्या।

मृगशिरा गाथा स्पष्ट है।

सू. 171,172. चउप्पय....पण्णत्ता।

(टी.) द्वीप-समुद्राधिकारादेव द्वीपचारिजीवक्तव्यतां सूत्रद्वयेनाह—चउप्पयेत्यादि, चत्वारि पदानि पादा येषां ते चतुष्पदास्ते च ते स्थले चरन्तीति स्थलचराश्‍चेति चतुष्पदस्थलचरास्ते च ते पञ्चेन्द्रियाश्‍चेति विग्रह:, पुनस्तिर्यग्योनिकाश्‍चेति कर्म्मधारय:, तेषां दशेति दशैव, जातौ पञ्चेन्द्रियजातौ यानि कुलकोटीनां जातिविशेष-लक्षशतानां योनिप्रमुखाणि उत्पत्तिस्थानद्वारकाणि शतसहस्राणि लक्षाणि तानि तथा, प्रज्ञप्तानि सर्वविदा, तत्र योनिर्यथा गोमयो द्वीन्द्रियाणामुत्पत्तिस्थानम्, कुलानि तत्रैकत्रापि द्वीन्द्रियाणां कृम्याद्यनेकाकाराणि प्रतीतीनीति, तथा उरसा वक्षसा परिसर्प्पन्ति सञ्चरन्तीत्युर:-परिसर्प्पास्ते च ते स्थलचराश्‍चेत्यादि तथैव।

द्वीप-समुद्र अधिकार से ही द्वीप में चलनेवाले (रहनेवाले) जीवों की वक्तव्यता सूत्रद्वय से कहते हैं—चउप्पय इत्यादि। जिनके चार पैर (पाद) हैं वे चतुष्पद हैं। जो स्थल पर चलते हैं (भूमि पर चलनेवाले) वे स्थलचर हैं। जो चतुष्पद स्थलचर पंचेन्द्रिय है—यह विग्रह है। पुनश्‍च जो तिर्यंचयोनि वाले जीव हैं, वे चतुष्पद-स्थलचर पंचेन्द्रिय तिर्यंचयोनिक हैं। यहां कर्मधारय समास है। वे दस ही हैं। पंचेन्द्रिय जाति में, कुलकोटियों—जातिविशेष की लक्ष योनि प्रमुख—उत्पति स्थान द्वार दश सहस्र प्रज्ञप्त है। यह तीर्थंकर भगवान द्वारा कहा गया है। योनि, जैसे—गोबर द्वीन्द्रियों का उत्पत्ति स्थान है। कुल—एक गोबर में ही द्वीन्द्रिय आदि अनेक प्रकार के जीव उत्पन्न होते हैं। जो प्रतीत हैं। उरसा—जो वक्ष (छाती) से संचरण करते हैं, वे उर:परिसर्प हैं। वे स्थलचर (भूमि पर चलने वाले) इत्यादि वैसे ही हैं।

सू. 173-178. जीवा....पण्णता।।

(टी.) जीवविषयं दशस्थानकमभिधायाधुनाऽजीव-स्वरूपपुद्गलविषयं तदाह—जीवा णमित्यादि, अथवा जाति-योनि-कुलादिविशेषा जीवानां कर्म्मणश्‍चयो-पचयादिभ्यो भवन्तीति त्रिकालभाविनो दशस्थान-कानुपातेन कर्म्मणश्‍चयादीनाह—जीवा णमित्यादि, जीवा जीवनधर्माण:, न सिद्धा इति भाव:, णमिति वाक्या-लङ्कारे, दशभि: स्थानै: प्रथमसमयै-केन्द्रियत्वादिभि:, पर्यायै: हेतुभिर्ये निर्वर्त्तिता बन्धयोग्यतया निष्पादितास्ते तथा, दशभि: स्थानैर्निर्वृत्तिर्वा येषां ते तथा, तान् पुद्गलान् कर्म्मवर्ग्गणारूपान्, पापं घातिकर्म्म सर्व्वमेव वा कर्म्म तच्च तत् क्रियमाणत्वात् कर्म्म च पापकर्म्म, तद्भावस्तत्ता, तया पापकर्मतया चिणिंसु त्ति चितवन्तो गृहीतवन्त: चिन्वन्ति गृह्णन्ति चेष्यन्ति ग्रहीष्यन्त्य-नेनात्मनां त्रिकालान्वयित्वमाह, सर्वथा अनन्वयित्वे-ऽकृताभ्यागमकृतविप्रणाशप्रसङ्गादिति, वाशब्दा विकल्पार्था:, तद्यथा—प्रथम: समयो येषामेकेन्द्रियत्वस्य ते तथा, ते च ते एकेन्द्रियाश्‍चेति प्रथमसमयैकेन्द्रियास्तै: सद्भिर्ये निर्वर्त्तिता: कर्म्मतयाऽऽपादिता अविशेषतो गृहीतास्ते तथा, तान् एवं तद्विपरीतैरप्रथमसमयै-केन्द्रियैर्निर्वर्त्तिता ये ते तथा, तान्, एवं द्विभेदता द्वित्रिचतुष्पञ्चेन्द्रियाणां प्रत्येकं वाच्येति, एतदेवाति-देशेनाह—जावेत्यादि, यथा चितवन्त इत्यादि कालत्रय-निर्द्देशेन सूत्रमुक्तमेवमुपचितवन्त इत्यादीन्यपि पञ्च वक्तव्यानीत्येतदेवाह—एवं चिणेत्यादि, इह चैवम-क्षरघटना—चिणत्ति यथा—चयनं कालत्रयविशेषित-मुक्तमेवमुपचयो बन्ध उदीरणा वेदना निर्जरा च वाच्या:, चेव त्ति समुच्चये, नवरं चयनादीनामयं विशेष:-चयनं नाम कषायादिपरिणतस्य कर्म्मपुद्गलोपादानमात्रम्, उपचयनं गृहीतानां ज्ञानावरणादिभावेन निषेचनम्, बन्धनं निकाचनम्, उदीरणा करणगत उदये प्रवेशनम्, वेदनम् अनुभवनम्, निर्जरा जीवप्रदेशेभ्य परिशटनमिति।

जीव विषयक दस स्थान का वर्णन कर अब अजीव स्वरूप पुद्गल के संदर्भ में उसे कहते हैं—जीवा णं इत्यादि। अथवा जाति, योनि, कुल आदि से विशेषित जीवों के कर्मों का चय, उपचय आदि होते हैं। अत: तीनों कालवर्ती (भूत, वर्तमान और भविष्य में होनेवाले) कर्मों के चय आदि को दस स्थानक के अनुपात से कहते हैं—जीवा णं इत्यादि। जीव—जो जीवनधर्मा हैं अर्थात् सिद्ध नहीं हैं। णं वाक्यालंकार में है। प्रथम समय एकेन्द्रिय आदि दस स्थानों से पर्यायों-हेतुओं से जो निवर्तित हैं। अर्थात् बंध के योग्य निष्पादित हैं। अथवा जिनकी निर्वृत्ति दस स्थानों से होती हैं, वे। उन पुद्गलों—कर्म वर्गणा रूप पुद्गलों को पाप-घातिकर्म अथवा सभी कर्म पाप कर्म है। क्रियमाण होने से वह कर्म है। उसका भाव पाप कर्म रूप में। पाप कर्म रूप में चिणिंसु—चय किया है, ग्रहण किया है। चिन्वंति—ग्रहण करते हैं। चेष्यंति—ग्रहण करेंगे। इस सूत्र में आत्मा का त्रिकाल अन्वयी रूप कहा है। अगर आत्मा अन्वयी न हो तो अकृत का अभ्यागम और कृत प्रणाश का प्रसंग होगा। वा शब्द विकल्प अर्थ में है। जैसे—जिसका एकेन्द्रियत्व का प्रथम समय है वह प्रथम समय एकेन्द्रिय है। वे एकेन्द्रिय और प्रथम समय एकेन्द्रिय हैं। उनके द्वारा निर्वर्त्तित—कर्म रूप में आपादित, सामान्य रूप से गृहीत। उनसे विपरीत अप्रथम समय एकेन्द्रिय निर्वर्त्तित है, उनका। इसी प्रकार द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रियों की द्विभेदता (प्रथम समय और अप्रथम समय) प्रत्येक के साथ कथनीय है। इसे ही अतिदेश से कहा है—जाव इत्यादि। जैसे चय किया है इत्यादि सूत्रों को तीन काल के किया है, करते हैं, करेंगे—के निर्देश से कहा है। उपचय किया है आदि पांचों वैसे ही वक्तव्य हैं। उसे कहते हैं—एवं चिणे इत्यादि। इसका शब्दार्थ इस प्रकार है—चिणत्ति, जैसे चय को कालत्रय से विशेषित कर कथन किया गया, वैसे ही उपचय, बंध, उदीरणा, वेदना और निर्जरा भी वाच्य हैं। चेव समुच्चय अर्थ में है। तथापि चयन आदि में यह विशेष है—चयन का अर्थ है कषाय आदि परिणत कर्म पुद्गलों का उपादान (ग्रहण) मात्र। उपचय अर्थात् गृहीत कर्म—पुद्गलों का ज्ञानावरण आदि में निषेचन (कर्मों की ज्ञानावरण आदि रूप से निषेक-रचना) बंधन—मिल जाना—निकाचना। उदीरणा—पुरुषार्थ से (करणत:) उदय में प्रवेश, वेदन—अनुभवन, फल भोगना। निर्जरा—जीव के प्रदेशों से कर्म का झड़ना, परिशटन होना।

पुद्गलाधिकार एवेदमाह—दसेत्यादि सूत्रवृन्दं सुगमं च, नवरं दश प्रदेशा येषां ते तथा, त एव दशप्रदेशिका दशाणुका: स्कन्धा: समुच्चया इति द्रव्यत: पुद्गलचिन्ता, तथा दशसु प्रदेशेष्वाकाशस्यावगाढा आश्रिता दशप्रदेशावगाढा इति क्षेत्रत:, तथा दश समयान् स्थितिर्येषां ते तथेति कालत:, तथा दशगुण: एकगुणकालापेक्षया दशाभ्यस्त: कालो वर्णविशेषो येषां ते दशगुणकालका:, एवमन्यैश्‍चतुर्भिर्वर्णैर्द्वाभ्यां गन्धाभ्यां पञ्चभी रसैरष्टाभि: स्पर्शै:, विशेषिता:, पुद्गला: अनन्ता वाच्या:, अत एवाह—एवमित्यादि, जाव दसगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पन्नत्तेत्यनेन भावत: पुद्गलचिन्तायां विंशतितम आलापको दर्शित:। इह चाऽनन्तशब्दोपादानेन वृद्ध्यादिशब्देनेवान्त-मङ्गलमभिहितम्, अयं चाऽनन्तशब्द इह सर्वाध्ययनानामन्ते पठित इति सर्वेष्वप्यन्तमङ्गलतया बोद्धव्य इति।

पुद्गलों के अधिकार से इसे कहते हैं—दस इत्यादि। यह सूत्र समूह सुगम है। जिनके दस प्रदेश हैं, वे दस प्रदेशिक हैं। दस प्रदेशी जिसके दस परमाणु प्रदेश हैं। स्कंध—समुच्चय, इस प्रकार द्रव्यत: पुद्गल का चिंतन किया गया। दस प्रदेशों से आकाश में अवगाढ़ (आश्रित) दस प्रदेशावगाढ है। यह क्षेत्रत: पुद्गल वर्णन है। जिनकी कालावधि—स्थिति इस समय की है, वे यह कालत: व्याख्या है। एक गुण काले की अपेक्षा जो दशगुण काले हैं। काल—वर्ण विशेष। जो दसगुण काले पुद्गल हैं, वे दसगुणकालक है। इसी प्रकार अन्य चार वर्णों, दो गंधों, पांच रस तथा आठ स्पर्शों से विशेषित पुद्गल अनंत वाच्य हैं। इसलिए कहा गया—एवं इत्यादि। जाव दस गुण—यावत् दस गुण रुक्ष पुद्गल अनंत कहे हैं—यह भावत: पुद्गल के चिंतन का बीसवां आलापक दर्शित है। यहां अनंत शब्द के ग्रहण से वृद्धि आदि शब्द से ही अंत अभिहित है। अनंत शब्द यहां सभी अध्ययनों के अंत में मंगलता पठित है। अत: सभी अध्ययनों में वह अंत मंगलता के रूप में ज्ञातव्य है।

तदेवं निगमितमनुगमद्वारांशभूतं सूत्रस्पर्शक-निर्युक्तिद्वारम्, शेषद्वाराणि तु सर्वाध्ययनेषु प्रथमाध्ययनवदनुगमनीयानीति।।

इस प्रकार अनुगम द्वारांशभूत सूत्रस्पर्शक निर्युक्ति निगमित है। शेष द्वार सभी अध्ययनों में प्रथम अध्ययन की भांति अनुगमनीय है।

इति श्रीमदभयदेवसूरिविरचिते स्थानाख्य-तृतीयाङ्गविवरणे दशस्थानकाख्यं दशममध्ययनं समाप्तम्। श्‍लोका: 1814।

इति श्री अभयदेवसूरि विरचित स्थान नामक तृतीयांग विवरण में दस स्थान नामक दसम अध्ययन परिसंपन्न है। श्‍लोक 1814।

तत्समाप्तौ च समाप्तं स्थानाङ्गविवरणम्।

इसकी समाप्ति होने से स्थानांग विवरण भी समाप्त है।

तथा च यदादावभिहितं स्थानाङ्गस्य महानिधान-स्येवोन्मुद्रणमिवानुयोग: प्रारभ्यत इति तच्चन्द्रकुलीन-प्रवचनप्रणीताप्रतिबद्धविहारहारिचरितश्री वर्धमानाभिधान-मुनिपतिपादोपसेविन: प्रमाणादिव्युत्पादनप्रवणप्रकरण-प्रबन्धप्रणायिन: प्रबुद्धप्रतिबन्धप्रवक्तृप्रवीणाप्रतिहत-प्रवचनार्थप्रधानवाक्प्रसरस्य सुविहितमुनिजनमुख्यस्य श्रीजिनेश्‍वराचार्यस्य तदनुजस्य च व्याकरणादिशास्त्रकर्त्तु: श्रीबुद्धि-सागराचार्यस्य चरणकमलचञ्चरीककल्पेन श्रीमदभयदेव-सूरिनाम्‍ना मया महावीरजिनराजसन्तानवर्त्तिना महाराज-वंशजन्मनेव संविग्‍नमुनिवर्गश्रीमदजितसिंहाचार्यान्ते-वासियशोदेवगणिनामधेयसाधोरुत्तरसाधकस्येव विद्या-क्रियाप्रधानस्य साहाय्येन समर्थितम्।

आदि में जो कहा गया कि स्थानांग सूत्र महानिधान की भांति है, उसको खोलने के लिए (महानिधानरूप स्थानांग के खजाने का उन्मुद्रण करने का) अनुयोग प्रारंभ करते हैं (वह परिपूर्ण हुआ है।) इस कार्य की निष्पत्ति मेरे (अभयदेवसूरी) द्वारा हुई, जिसका वंश परिचय इस प्रकार है—चंद्रकुलीन, प्रवचनप्रणीत, अप्रतिबद्धविहारी, मनोहर-चारित्रश्रीयुक्त वर्धमान मुनिपति के चरण सेवक, प्रमाण आदि के व्युत्पादन में अनुरक्त प्रकरणप्रबंध प्रणायक,, प्रबुद्ध प्रतिबंधक, प्रवक्ता, प्रवीण, अप्रतिहत प्रवचनार्थप्रधान वाणी के प्रसारक, सुविहित मुनिजनों के प्रमुख श्री जिनेश्‍वराचार्य तथा उनके अनुज व्याकरण आदि शास्त्रकर्त्ता श्री बुद्धिसागर आचार्य के चरण कमल के चंचरीक सदृश आचार्य अभयदेवसूरी नामक मेरे द्वारा यह विवरण लिखा गया। यहां आचार्यश्री अभयदेवसूरी ने स्वयं को भगवान महावीर जिनराज का परंपरावर्ती, महाराज वंश जन्मा कहा है। संविग्‍न मुनिवर्ग के आचार्य अजितसिंह के अंतेवासी यशोदेवगणि नाम के मुनि जो विद्या और आचार प्रधान थे, (उनकी सहायता से) उत्तर साधक की भांति सहायता से यह समर्थित है।

तदेवं सिद्धमहानिधानस्येव समापिताधिकृतानुयोगस्य मम मङ्गलार्थं पूज्यपूजा—

उसी सिद्ध महानिधान की भांति परिसंपन्न अधिकृत अनुयोग की मेरे स्वयं के मंगल के लिए पूज्यपूज्या1—

नमो भगवते वर्त्तमानतीर्थनाथाय श्रीमन्महावीराय,

• वर्तमान तीर्थाधिपति भगवान श्री महावीर को नमस्कार।

नम: प्रतिपंथिसार्थप्रमथनाय श्रीपार्श्‍वनाथाय,

• प्रतिपंथियों के सार्थ का मंथन करनेवाले भगवान श्री पार्श्‍व को नमस्कार।

नम: प्रवचनप्रबोधिकायै श्रीप्रवचनदेवतायै,

• प्रवचन प्रबोधिका श्रीप्रवचनदेवता (श्रुतदेवता) को नमस्कार।

नम:प्रस्तुतानुयोगशोधिकायै श्रीद्रोणाचार्यप्रमुख-पंडितपर्षदे,

• प्रस्तुत अनुयोग की शुद्धि करनेवाली श्री द्रोणाचार्य प्रमुख पंडित पर्षदा को नमस्कार।

नमश्‍चतुर्वर्णाय श्रीश्रमणसङ्घभट्टार-कायेति।

• चातुर्वर्ण श्री श्रमणसंघ भट्टारक को नमस्कार।

एवं च निजवंशवत्सलराजसन्तानिकस्येव ममास-मानमिममायासमतिसफलतां नयन्तो राजवंश्या इव वर्द्धमानजिनसन्तानवर्त्तिन: स्वीकुर्वन्तु यथोचितमितोऽर्थ-जातमनुतिष्ठन्तु सुष्ठूचितपुरुषार्थसिद्धिमुपयुञ्जतां च योग्येभ्य इति। किञ्च—

इसी प्रकार निजवंशवत्सल राजसंतति की भांति अति सफलता को प्राप्त करते हुए मेरे इस विशेष प्रयास को भगवान वर्धमान जिन के संतानवर्ती राजवंशी की भांति स्वीकार करें। आज से (इस लोक में) यह यथोचित अर्थवान बनें तथा योग्य व्यक्तियों द्वारा यह सुष्ठु—उत्तम, उचित्त पुरुषार्थ सिद्धि को प्राप्त हो। और भी—

सत्सम्प्रदायहीनत्वात्, सदूहस्य वियोगत:।

सर्वस्वपरशास्त्राणामदृष्टेरस्मृतेश्‍च मे।।1।।

सद् संप्रदाय—अर्थ बोध की सम्यक् गुरु-परंपरा प्राप्त नहीं है। सद् ऊह अर्थ की आलोचनात्मक स्थिति भी प्राप्त नहीं है। स्वयं के और अन्यों के समस्त शास्त्रों को देखा नहीं है और उनकी स्मृति भी नहीं है।

वाचनानामनेकत्वात्, पुस्तकानामशुद्धित:।

सूत्राणामतिगाम्भीर्यान्मतभेदाच्च कुत्रचित्।।2।।

वाचनाएं अनेक हैं। पुस्तकें अशुद्ध हैं। कृतियां सूत्रात्मक होने से अतिगंभीर हैं। परस्पर कहीं-कहीं मतभेद भी हैं।

क्षूणानि सम्भवन्तीह, केवलं सुविवेकिभि:।

सिद्धान्तानुगतो योऽर्थ:, सोऽस्माद् ग्राह्यो न चेतर:।।3।।

यहां अर्थ क्षण भी हो सकता है। अत: सिद्धांत के अनुरूप जो अर्थ ग्राह्य है वही हमारे लिए विवेकपूर्वक ग्राह्य है, इतर अर्थ नहीं है।

शोध्यं चैतज्जिने भक्तैर्मामवद्भिर्दयापरै:।

संसारकारणाद् घोरादपसिद्धान्तदेशनात्।।4।।

अपसिद्धांत की देशना घोर संसार का कारण होने से मेरे जैसे दया—अहिंसाधारी जिनभक्तों के लिए यह अन्वेषणीय है कि सही तत्त्व क्या है?

कार्या न चाक्षमाऽस्मासु, यतोऽस्माभिरनाग्रहै:।

एतद् गमनिकामात्रमुपकारीति चर्चितम्।।5।।

हमारे द्वारा अधृति या आवेश करणीय नहीं है। क्योंकि हम अनाग्रह में विश्‍वास करते हैं। भगवान महावीर का दर्शन आग्रह का नहीं, अनाग्रह का दर्शन है। अत: यह गमनिका मात्र उपकारी है। इसकी चर्चा की गई है।

तथा सम्भाव्य सिद्धान्ताबाध्यं मध्यस्थया धिया।

द्रोणाचार्यादिभि: प्राज्ञैरनेकैरादृतं यत:।।6।।

द्रोणाचार्य आदि प्रज्ञावान अनेक (सिद्धांतविदों) द्वारा मध्यस्थ बुद्धि से इसके सिद्धांत बाधित जानकर स्वीकार किया गया है।

जैनग्रन्थविशालदुर्गमवनादुच्चित्य गाढश्रमं।

सद्व्याख्यानफलान्यमूनि मयका स्थानाङ्गसद्भाजने।

संस्थाप्योपहितानि दुर्गतनरप्रायेण लब्ध्यर्थिना।

श्रीमत्सङ्घविभोरत: परमसावेव प्रमाणं कृती।।7।।

विशाल जैन ग्रंथरूपी दुर्गम वन से सद् व्याख्या रूप ये फल मेरे द्वारा प्रगाढ़ श्रम से चुनकर स्थानांग रूपी सही पात्र में संस्थापित कर रखे गए हैं, जो इसके अभ्यर्थी मनुष्यों के लिए प्राय: दुर्गम्य हैं। तथापि इस कृति के लिए श्रीमान् संघ विभु ही श्रेष्ठ प्रमाण है।

श्रीविक्रमादित्यनरेन्द्रकालाच्छतेन विंशत्यधिकेन युक्ते।

समासहस्रेऽतिगते विदृब्धा,

स्थानाङ्गटीकाऽल्पधियोऽपि गम्या।।8।।

स्थानांग टीका जो अल्पबुद्धिवालों के लिए भी गम्य (सुगम) है उसकी रचना विक्रम संवत 1120 में की गई।

अणहिलपाटकनगरे वसतावच्छुप्तधनपतेर्गणिना।

जिनदेवाख्येनादौ लिखिता स्थानाङ्गटीकेयम्।।

इस टीका (स्थानांग की टीका) की प्रथम प्रति जिनदेव गणि आचार्य द्वारा अणहिलपाटकनगर में अच्छुप्त धनपति की वसति में लिखी गई है।

प्रत्यक्षरं निरूप्यास्या ग्रन्थमानं विनिश्‍चितम्।

अनुष्ठुभां सपादानि, सहस्राणि चतुर्द्दश।।1।।

(ग्रन्थाग्रं 14250)

इसका ग्रंथमान अनुष्टुप छंद में (चारों चरण के कुल 32 अक्षर रूप) चौदह हजार निश्‍चित होता है। समग्र ग्रंथाग्र 14250।।

♦

परिशिष्ट-१

परिशिष्ट-१

निरूक्त

अंतेवासी

• अंते गुरो: समीपे वस्तुं शीलमस्यान्तेवासी।

2/113

•अंत समीपे वस्तुशीलमस्येत्यन्तेवासी।

3/277

अक्रियावादी

अक्रिया वदन्तीत्येवंशीला: अक्रियावादिन:।

3/91

अध्ययन

•बोधादीनां अधिक अयनं यतो भवति तद् अध्ययनम्।

•अधीयते वा पठ्यते आधिक्येन स्मर्यते गम्यते वा तदित्यध्ययनम्।

1/15

अध्यात्म

•अध्यात्मं मन: शुभे अयनं गमनं अर्थादात्मनो भवति यस्मात्।

•मनस: शुभस्य आनयनमात्मनि यतो भवति।

•बोधादीनां वाऽधिकमयनं यतो भवतीति।

1/15

अनाबाध

न विद्यते आबाधा जन्म-जरा-मरण-क्षुत्-पिपासादिका यत्र तदनाबाधं।

3/215

अनुगम

अनुगमनं अनुगम:।

•अनुगम्यतेऽनेनास्मिन्नस्मादिति वाऽनुगम:।

1/11

अनुप्रेक्षा

•अन्विति ध्यानस्य पश्‍चात् प्रेक्षणानि पर्यालोचना-न्यनुप्रेक्षा:।

2/25

अनुमान

अन्विति लिंगदर्शन-संबंधानुस्मरणयो: पश्‍चान्मानं ज्ञानमनुमानम्।

2/154

अनुयोग

•अर्थापेक्षया अणो लघो: पश्‍चात् जाततया वा अनुशब्दवाच्यस्य सूत्रस्य योऽभिधेये योगो व्यापारस्तेन संबंधो वा सोऽणुयोगोऽनुयोगो।

1/9

•योजनं योग: अनुरूपो अनुकूलो वा सूत्रस्य निजेनाभिधेयेन सह योग इत्यनुयोग:।

2/43

अपरिश्रावी

न परिश्रवति नालोचकदोषानुपश्रुत्यान्यस्मै प्रतिपादयति य एवंशील: सोऽपरिश्रावीति।

3/89

अपादान

अपादीयते अपायतो विश्‍लेषत आ मर्यादाया दीयते, खंड्यते भिद्यते आदीयते वा गृह्यते यस्मात् तदपादानम्।

3/99

अपायदर्शी

•अपायान् अनर्थान् शिष्यचित्तभंगाऽनिर्वाहादीन् दुर्भिक्षदौर्बल्यादि कृतान् पश्यतीत्येवंशील:।

•सम्यगनालोचनायां वा दुर्लभबोधिकत्वादीन् अपायान् शिष्यस्य दर्शयतीति अपायदर्शीति।

3/89

अभिलाप

अभिलप्यतेऽनेनेति अभिलाप: शब्द:।

1/247

अभिसमागम

अभीत्यथाभिमुख्येन न तु विपर्यास रूपतया समिति सम्यक् न संशयतया तथा आ मर्यादया गमन मभिसगमागमो वस्तु परिच्छेद:।

1/358

अरह

•न विद्यते रह: एकांतो गोप्यमस्य सकल सन्निहित व्यवहित स्थूल-सूक्ष्मपदार्थ सार्थसाक्षात्कारि-त्वादित्यरहा।

1/49

•नास्ति रह: प्रञ्छननं किञ्चिदपि येषां प्रत्यक्ष-ज्ञानित्वात् ते अरहस: (अर्हन्त:)।

1/363

अर्थ

•अर्थ्यन्ते अभिलष्यन्ते क्रियार्थिभिरर्यन्ते वा अधिगम्यन्ते इत्यर्थ:। अर्यते अधिगम्यतेऽर्थ्यते वा अन्विष्यत इति।

1/124

•अर्यतेधिगम्यतेऽर्थ्यते वा याच्यते बुभुत्सुभि-रित्यर्थो व्याख्यानम्।

1/128

अर्थकर

अर्थान् हिताहितप्राप्तिपरिहारादीन् राजादीनां दिग्यात्रादौ तथोपदेशत: करोतीत्यर्थकर: (मंत्री:)।

2/110

अर्हत्

अर्हन्ति देवादिकृतां पूजामित्यर्हन्त:।

1/363

अलंकार

अलंक्रियते भूष्यन्तेऽनेनेत्यलंकार:।

2/202

अवग्रह

अव इति प्रथम प्रथमतो ग्रहणं परिच्छेदनमवग्रह:।

2/196

अवधिज्ञान

•अवधीयतेऽनेनास्मादस्मिन् वेत्यवधि:।

•अवधीयते इत्यधोऽधो विस्तृतं परिच्छिद्यते वेत्यवधि:

•अवधानं वाऽवधि:।

1/115,116

अवपातिक

अवपात: सेवा सा प्रयोजनमस्येत्यावपातिक:।

3/277

अशन

अश्यते भुज्यते इत्यशनम्।

1/237

आकाश

आङ् मर्यादाऽभिविधिवाची, तत्र मर्यादायामाकाशे भवन्तोऽपि भावा: स्वात्मन्येवाऽसते नाकाशतां यान्तीत्येवं तेषामात्मसादकरणाद् अभिविधौ तु सर्वभावव्यापनादाकाशम्।

1/134

आक्षेपणी

आक्षिप्यते मोहात् तत्त्वं प्रत्याकृष्यते श्रोताऽनयेत्या क्षेपणी।

2/63

आख्यात

आ मर्यादया जीवाऽजीवलक्षणा संकीर्णतारूपया अभिविधिना वा समस्त वस्तुविस्तारव्यापन लक्षणेन ख्यातं आख्यातम्।

1/19

आगति

आगमनमागति:। नारकत्वादेरेव प्रतिनिवृत्ति:।

1/54

आगम

आगम्यति परिच्छिद्यन्ते अर्था अनेनेत्यागम:।

2/155

आचार्य

•आचार्यते मर्यादावृत्तितया सेव्यत इत्याचार्य:।

•आचारे वा पंचप्रकारे साधुरित्याचार्य:।

1/294

आज्ञाविचय

•आ अभिविधिना ज्ञायन्तेऽर्था यथा साऽऽज्ञा, सा विचीयते निर्णीयते पर्यालोच्यते वा यस्मिंस्तदाज्ञाविचयम्।

•आज्ञा वा विजीयते अधिगमद्वारेण परिचिता क्रियते यस्मिन् नित्याज्ञाविजयम्।

2/23

आत्मज

आत्मन: पितृशरीराज्जात: आत्मज:।

3/276

आत्मम्भरि

आत्मानं बिभर्ति पुष्णाति इति आत्मंभरि:।

2/122

आत्मा

अश्‍नाति भुङ्क्ते अश्‍नुते वा व्याप्‍नोति ज्ञानेनार्था नित्यक्ष: आत्मा।

1/121

आदान

आदीयते इत्यादानम् (परिग्रह:)।

2/47

आदानीय

आदीयत इति आदानीय:।

3/103

आपृच्छा

आप्रच्छनं आपृच्छा।

3/240

आभिनिबोधिक

अभिनिबुध्यते वा अनेनास्मादस्मिन् वेत्याभि-निबोधिकम्।

2/321

आभियोगिक

अभियोग: आज्ञा, तया चरंतीत्याभियोगिका:।

3/284

आयुर्वेद

आयु: जीवितं तद्विदन्ति रक्षितुमनुभवन्ति वोपक्रमरक्षणेन विन्दन्ते वा लभन्ते यथाकालं तेन तस्मात् तस्मिन् वेत्यायुर्वेद:।

3/100

आयुष्मान्

आयु: जीवितम्, तत संयम प्रधानतया प्रशस्तं प्रभूतं वा विद्यते यस्यासावायुष्मान्।

1/19

आवश्यकी

अवश्य कर्त्तव्यैर्योगैर्निष्पन्नाऽऽवश्यकी।

3/239,240

आश्रव

आस्रवन्ति प्रविशन्ति तेन कर्माण्यात्मनीत्यास्रव:।

1/49

इंद्र

इन्दनात् ऐश्‍वर्याद् इन्द्र:।

1/223

ईर्या

इरणमीर्या गमनम्।

1/102

उदार

उदारेण उदात्तेन स्वरेण प्रयुक्तत्वादर्थेन वा युक्तत्वात्।

3/173

उपक्रम

•उपक्रम्यते वाऽनेन गुरुवाग्योगेनेत्युपक्रम:।

•उपक्रम्यतेऽस्मिन्निति वा शिष्य श्रवण भावे सतीत्युपक्रम:।

•उपक्रम्यतेऽस्माद् इति वा विनीतविनेय विनयादित्युपक्रम:।

1/10

•उपक्रम्यतेऽनेनायुरित्युपक्रम:।

2/121

उपघात

उपहननं उपघात:।

1/334

उपदेशरुचि

गुर्वादिना कथनम्, तेन रुचिर्यस्येत्युपदेशरुचि:।

3/247

उपधान

उपधीयते उपष्टभ्यते श्रुतमेनेनेति उपधानम्।

2/5

उपधि

उपधीयते पोष्यते जीवोऽनेनेत्युपधि:।

1/258

उपपात

उपपतनमुपपात:।

1/54

उपमा

उपमानमुपमा।

2/154

उपाध्याय

उपेत्याधीयतेऽस्मादित्युपाध्याय:।

1/294

उपाश्रय

उपाश्रीयन्ते भज्यन्ते शीतादित्राणार्थं ये ते उपाश्रया:।

1/330

ॠजुश्रुत (सूत्र)

•ॠजु—अवक्रमभिमुखं श्रुतं—श्रुतज्ञानं यस्य इति ॠजुश्रुत:।

•ॠजु वा अतीतानागत वक्र परित्यागाद् वर्तमानं वस्तु सूत्रयति गमयति ॠजुसूत्र:।

1/320

ॠषभ

ॠषभो वृषभस्तद्वद् यो वर्तते स ॠषभ:।

3/27

एवंभूत

एवमिति तथाभूत: सत्यो घटादिरर्थो नान्यथेत्येव-मभ्युपगमपर एवंभूत:।

1/320

औरस

•उरसि वा हृदये स्‍नेहाद्वर्तते य: स: औरस:।

•उरसा वर्तते इति औरस:।

3/276

कल्याण

कल्यम् आरोग्यम् अणन्ति शब्दयन्तीति कल्याणा:।

3/163

कषाय

•कृषन्ति विलिखन्ति कर्मक्षेत्रं सुखदु:ख फलयोग्यं कुर्वन्ति। कलुषयन्ति वा जीवमिति कषाया:।

•अथवा कषति हिनस्ति देहिन इति कषं कर्म भवो वा, तस्याऽऽया लाभ हेतुत्वात्। कषं वा आययन्ति गमयन्ति देहिन इति कषाया:।

2/30,31

काय

चीयत इति काय:।

1/53

कार

करणं कार:।

3/238

काल

कल्यते—संख्यायतेऽसावनेन वा कलनं वा कलासमूहो वेति काल:।

1/133,134

कालिक

दिवस-निशा....एव पठ्यते तत् कालेन निर्वृत्तम् कालिकम्।

1/127

काम

काम्यन्त इति कामा:।

2/216

क्रिया

करणं क्रिया क्रियत इति वा क्रिया।

1/101

क्रियारुचि

क्रिया अनुष्ठानम्, तत्र रुचि र्यस्य स क्रियारुचि:।

3/248

क्रोध

क्रोधनं क्रुध्यति वा येन स क्रोध:।

2/31

क्षपणा

पापानां कर्मणां क्षपण हेतुत्वात् क्षपणा।

1/15

क्षेत्रज

क्षेत्रं भार्या, तस्या जात: क्षेत्रज:।

3/276

गंध

घ्रायते सिङ्घयते इति गंध:।

1/65

गणावच्छेदक

गणस्यावच्छेदो देशोऽस्यास्तीति गणावच्छेदिक:।

2/117

गणी

गणोऽस्यास्तीति गणी।

2/117, 1/301

गति

मरणानन्तरं मनुजत्वादे: सकाशान्नरकत्वादौ जीवस्य गमनं गति:।

1/54

गांधार

गंधो विद्यते यत्र स गंधार: स एव गान्धार: गंधवाहविशेष:।

3/27

गुप्ति

गोपनं गुप्ति:।

1/243

गौरव

गुरोर्भाव: कर्म वा इति गौरवम्।

1/360

गौरवदान

गौरवेण गर्वेणयत्दीयते तद् गौरवदानम्।

3/232

घट

शब्दार्थो घटते चेष्टत इति घट:।

1/320

चक्रयोधी

चक्रेण योद्धुं शीलं येषा ते चक्रयोधिन:।

3/138

चरित्र

•चर्यते मुमुक्षुभिरासेव्यते तदिति चर्यते वा गम्यते अनेन निवृताविति चरित्रम्।

•चयस्य कर्मणां रिक्तीकरणाच्चरित्रम्।

1/63

चार

चरन्ति भ्रमन्ति ज्योतिष्क विमानानि यत्र स चार: ज्योतिश्‍चक्रक्षेत्रम्।

1/139

चित्ररस

चित्रा विविधा मनोज्ञा रसा मधुरादयो येभ्यस्ते चित्ररसा:।

3/278

छद्मस्थ

छादयतीति छद्म ज्ञानावरणादि तत्र तिष्ठन्तीति छद्मस्थ:।

1/357

जीतकल्प

आचरितकल्पो जिनप्रतिबोधन लक्षणो विद्यते येषां ते जीतकल्पिका:।

3/162

ज्ञात

ज्ञायते अस्मिन् सति दार्ष्टान्तिकोऽर्थ इति ज्ञातम्।

2/133

तप

तप्यतेऽनेनेति तप:।

2/226

त्याग

त्यजनं त्याग:।

2/226

तीर्थ

तीर्यतेऽनेन इति तीर्थम्।

1/82

तीरार्थी

तीरं पारं भवार्णवस्यार्थयत इत्येवंशीलस्तीरार्थी।

2/5

त्रस

त्रस नामकर्मोदयतस्त्रस्यन्तीति त्रसा:।

द्रव्य

द्रवति गच्छति तांस्तान् पर्यायान्, द्रूयते वा तैस्तै: पर्यायै: द्रो र्वा सत्ताया अवयवो विकारो वा, वर्णादि गुणानां वा द्राव: समूह इति द्रव्यम्।

1/224

दुर्ग

दु:खेन गम्यत इति दुर्ग्ग:।

2/282

दुरनुचर

दु:खेनानुचर्यते अनुष्ठीयते इति दुरनुचरम्।

2/224

दु:संज्ञाप्य

दु:खेन क्रच्छेण संज्ञाप्यन्ते प्रज्ञाप्यन्ते बोध्यन्त इति दु:संज्ञाप्य।

1/347

दुस्तितिक्ष

दु:खेन तितिक्ष्यते सह्यते इति दुस्तितिक्षां (परीषहादि)।

2/224

दृष्टिवाद

दृष्टयो दर्शनानि नया उद्यन्ते अभिधीयन्ते पतंति वा अवतरंति यस्मिन्नसौ दृष्टिवाद:।

2/42

देवसेन

देवावेव सेना यस्य देवाधिष्ठिता वा सेना यस्य स देवसेन इति।

3/162

धन्य

धनं लभन्ते धने वा साध्व्यो धन्या:।

3/163

धर्म

दुर्गतौ प्रपततो जीवान् सुगतौ च तान् धारयतीति धर्म:।

1/127

धैवत

अभिसन्धयते अनुसन्धयति शेष स्वरानिति घैवत:।

3/28

नकर

नास्मिन् करोऽस्तीति नकरम्।

2/220

नय

•नयन्ति परिच्छिदंत्यनेक धर्मात्मकं सद्वस्तु सावधारण तयैकेन धर्मेणेति नया:।

1/320

•नयनं नय:। नीयतेऽनेनास्मिन्नस्मादिति वा नय:।

1/11

निक्षेप

निक्षेपणं निक्षेप:। निक्षिप्यते वाऽनेनास्मिन्न स्मादिति वा निक्षेप:।।

1/10,11

निदान

• नवरं नितरां दायते लूयते मोक्षफलमनिन्द्य-ब्रह्मचर्यादि साध्यं कुशलकर्मकल्पतरुवनमनेन देवर्द्धयादि प्रार्थन परिणामनिशितासिनेति निदानम्।

1/312

•निदायते लूयते ज्ञानाद्यराधनालता आनन्दरसोपेत-मोक्षफला येन पर्शुनेव देवेन्द्रादिगुणर्द्धि प्रार्थना अध्यवसानेन तन्निदानम्।

3/271

निधि

नितरां धीयते स्थाप्यते यस्मिन् स निधि:।

2/307

निरय

निर्गता अयात् शुभादिति निरया:।

3/233

निर्ग्रंथी

निर्ग्गता ग्रन्थाद् बंधहेतोर्हिरण्यादेर्मिथ्यात्वादेश्‍चेति निर्ग्रंन्थ्य:।

2/18

निर्जरा

निर्ज्जरणं निर्जरा।

1/50

निर्मितवादी

निर्मितम्—ईश्‍वर-ब्रह्म-पुरुषादीना कृतं लोकं वदतीति निर्मितवादी।

3/93

निर्यापक

निर्यापयति तथा करोति यथा गुर्वपि प्रायश्‍चित्तं शिष्यो निर्बाहयतीति निर्यापक:।

3/89

निर्वेदनी

निर्विद्यते संसारादे र्निर्व्विण्ण: क्रियते अनयेति निर्वेदनी।

2/63

निषाद

निषीदन्ति स्वरा यस्मिन् स निषाद:।

3/28

निसर्गरुचि

निसर्ग: स्वभावस्तेन रुचि: तत्त्वाभिलाष रूपाऽस्येति निसर्गरुचि:।

3/246

नैगम

•नैकेन सामान्य सामान्यविशेष विशेषग्राहकत्वात् तस्याऽनेकेन ज्ञानेन मिनोति तस्याऽनेकेन ज्ञानेन मिनोति परिच्छिनत्तीति नैगम:।

•निगमा: निश्‍चितार्थबोधास्तेषु कुशलो भवो वा नैगम:।

•नैको गम: अर्थमार्गो यस्य स नैगम:।

1/319

नैषेधिकी

निषेधेन निर्वृत्ता नैषेधिकी।

3/240

पंचम

•पञ्चानां षड्जादिस्वराणां निर्देशक्रममाश्रित्य पूरण पंचम:।

•पञ्चसु नाभ्यादिस्थानेषु मातीति पञ्चम: स्वर:।

3/28

परंभरि:

परं बिभर्तीति परंभरि:।

2/122

पर्याय

परि सर्वतोभावे, अवनम् अव: अयनम् वा अय: आयो वा गमनं वेदनमिति पर्याया:। परि अव: आयो वा पर्यव: पर्यय: पर्यायो वा।

2/322

परिग्रह

•परिगृह्यते स्वीक्रियत इति परिग्रह:।

•परिग्रहणं वा परिग्रह:।

1/68

•परिगृह्यते आदीयते परिग्रहणं वा परिग्रह:।

2/215

परियानिक

परियानिकपरियायते गम्यते यैस्तानि परियानानि तानि एव परियानिकानि, परियानं वा गमनं प्रयोजनं येषां तानि परियानिकानि।

3/103, 3/119

परिहार

परिहरणं परिहार: (तपोविशेष:)।

2/275

परीषह

परिषह्यन्त इति परीषहा:।

1/366

परोक्ष

परेभ्य: अक्षापेक्षया पुद्गलमयत्वेन द्रव्येन्द्रिय-मनोभ्योऽक्षस्य जीवस्य यत् यत् परोक्षम्।

1/121

पान

पीयत इति पानम्।

1/237

पारांचिक

पारं तीरं तपसा अपराधस्याऽञ्चति गच्छति ततो दीक्ष्यते य: स पाराञ्ची स एव पाराञ्चिक:।

1/340

पुण्य

पुणति—शुभीकरोति पुनाति वा पवित्रीकरोत्यात्मानं इति पुण्यम्।

1/44

पुत्र

पुनाति पितरं पाति वा पितृमर्यादामिति पुत्र:।

3/276

पूर्व

समस्तश्रुतात् पूर्वं करणात् पूर्वाणि।

2/42

पुरिम

पूरेण पूरणेन निर्वृत्तं पूरिमं।

2/202

प्रज्वलन

प्रज्वलयति दीपयति वर्णवाद करणेनेति प्रज्वलन:।

2/30

प्रज्ञा

प्रज्ञा-बुद्धिरीप्सितार्थ संपादनविषया तद् योगात् प्रकर्षेणजानातीति प्रज्ञा।

3/281-282

प्रज्ञापयति

वंदन कुतूहलादि प्रयोजनेनागतान्। जीवाजीवादीन् पदार्थान् बोधयति सम्यक्त्वं ग्राह्यति शिष्यीकरोतीति यावत्, लोकेभ्यो वा तान् प्रकाशयति।

3/245

प्रतिक्रमण

प्रतिक्रमणं प्रतिक्रमणम्।

2/327

प्रतिपाति

प्रतिपतनशीलं प्रतिपाति।

1/118

प्रतिषेवणा

प्रतिषेवणम् आसेवनमकृत्यस्येति प्रतिषेवणा।

2/43

प्रत्यक्ष

•अश्‍नाति भुङ्क्ते अश्‍नुते वा व्याप्‍नोति ज्ञानेनार्थानित्यक्ष: आत्मा, तं प्रति यद् वर्तते इन्द्रिय-मनोनिरपेक्षत्वेन तत् प्रत्यक्षम्।

1/121

•अश्‍नाति अश्‍नुते व्याप्‍नोत्यर्थानित्यक्ष: आत्मा, तं प्रति यद् वर्तते ज्ञानं तत् प्रत्यक्षम्।

2/154

प्रत्याख्यान

प्रमादप्रातिकूल्येन मर्यादया ख्यानं कथनं प्रत्याख्यानम्।

2/110

प्रपञ्चा

•प्रपञ्चते व्यक्तीकरोति प्रपञ्चयति वा विस्तारयति खेलकासादि या सा प्रपञ्चा।

•प्रपञ्चयति वा स्रंसयति आरोग्यादिति प्रपञ्चा।

3/282

प्रमाण

प्रमिति: प्रमीयते वा परिच्छिद्यते येनार्थस्तत् प्रमाणम्।

2/40

प्रमाणकाल

प्रमीयते परिच्छिद्यते येन वर्षशतपल्योपमादि तत् प्रमाणम्, तदेव काल: प्रमाणकाल:।

2/45

प्रयोग

वीर्यान्तराय क्षयोपशमाविर्भूतवीर्येणात्मना प्रयुज्यते व्यापार्यत इति प्रयोग:।

1/321,22

प्रयोगक्रिया

प्रयोगै: मन: प्रभृतिभि: क्रियते बद्ध्यते इति प्रयोग क्रिया।

1/322

प्रवचन

• प्रशस्तं प्रगतं प्रथमं वा वचनमिति प्रवचनम्।

1/366

•प्रकृष्टं प्रशस्तं प्रगतं वा वचनम् आगम: प्रवचनम्।

3/272

प्रवर्ती

साधूनाचार्योपदिष्टेषु वैयावृत्यादिष्विति प्रवर्ती।

2/117

प्रव्रज्या

प्रव्रजनं गमनं पापाचरण व्यापारेष्विति प्रव्रज्या।

1/273

प्रशास्तार

प्रशासति शिक्षयन्ति ये ते प्रशास्तार:।

3/275

प्राग्भारा

प्राग्भारमीषदवनतमुच्यते, तदेवंभूतं गात्रं यस्यां भवति सा प्राग्भारा।

3/282

प्रायश्‍चित्त

पापं छिनत्ति प्राय: चित्तं वा शोधयतीति (प्रायश्‍चित्तम्)

2/43

बीजरुचि

बीजमिव बीजम्, यदेकमप्यनेकार्थ प्रतिबोधोत्पादकं वचस्तेन रुचिर्यस्य स बीजरुचि:।

3/247

भृत/भृतक

म्रियते पोष्यते स्मेति भृत:, स एवानुकंपितो भृतक:।

2/50

भगवान

भज्यत इति भग:। स विद्यते यस्य इति भगवान्।

1/89

भजन्त

•भजते सेवते सिद्धान् सिद्धिमार्गं वा।

•भज्यते सेव्यते शिवार्थिभिरिति भजन्त:।।

1/263

भदन्त

भदन्त इति भदन्त:।

1/263

भवांत/भयांत

भवस्य संसारस्य भयस्य वा त्रासस्याऽन्त हेतुत्वाद् नाशकारणत्वाद् भवांतो भयांतो वा।

1/264

भुजग

भुजैर्गच्छतीति भुजगा:।

3/176

भोग

भुज्यन्त इति भोगा:।

1/299

मृन्मुखी

जरा राक्षसीसमाक्रांत शरीर गृहस्य जीवस्य मुचं प्रति मुखं आभिमुख्यं यस्यां सा मृन्मुखतीति।

3/282

मणाम

मन: अमन्ति गच्छन्तियास्ता:।

3/163

मति

मननं मति:।

1/55

मध्यम

मध्ये कायस्य भवो मध्यम:।

3/27

मन

•मननं मन:।

•मन्यतेवाऽनेनेति मन:।

1/53

मन:पर्यव

मनसि मनसो वा पर्यव: परिच्छेद: स एव ज्ञानम्,मनस: पर्यवा: पर्यया: पर्याया वा विशेषा: अवस्था मन:पर्यवादयस्तेषां तेषु वा ज्ञानं मन:पर्यव ज्ञानम्।

1/116

महाव्रत

महान्ति बृहन्ति तानि च तानि व्रतानि च नियमा महाव्रतानि।

2/213

मान

•मननम् अवगमनं मन्यते वाऽनेनेति मान:।

•मानं हिंसनं वञ्चनमित्यर्थ:।

2/31

माया

मानं हिसनं वञ्चनमित्यर्थो मीयते वा वाऽनयेति माया।

2/31

मिथ्याकार

मिथ्याकरणं मिथ्याकार:।

3/239

मुक्तालय

मुक्तानामाश्रयत्वान्मुक्तालय:।

3/121

मुक्ति

मुच्यन्ते सकलकर्मभिस्तस्यामिति मुक्ति:।

3/121

मुण्ड

मुण्डयति अपनयतीति मुण्ड:।

3/234

मेधावी

मेराए घावति त्ति मेधावि। मर्यादया धावतीत्येवंशील मिति।

3/75

योग

युज्यते जीव: कर्मभिर्येन युंक्ते प्रयुंक्ते यं पर्यायं स योग:।

1/233

योगवाही

श्रुतोपधानकारीतया योगेन वा समाधिना सर्वत्रानुत्सुकत्व लक्षणेन वहतीत्येवं शीलो योगवाही।

3/271

रस

रस्यते आस्वाद्यते इति रस:।

1/65

राजा

राजनात् दीपनात् राजा।

2/39

रात्‍निक

रत्‍नानि भावतो ज्ञानादीनि तैर्व्यहरतीति रात्‍निक:।

2/113

रूप

रूप्यते अवलोक्यते इति रूपम्।

1/65

लक्षण

लक्ष्यते निर्णीयते येन तत् लक्षणम्।

2/21

लक्ष्यते तदन्यव्यापोहेनावधार्यते वस्त्वनेन इति लक्षणम्।

3/224

लाभ

लभ्यते लम्भनं वा लाभ:।

2/120

लोक

•लोक्यते दृश्यते केवलालोकेन इति लोक:।

1/37

•लोक्यते अवलोक्यते केवलालोकेनेति लोक:।

1/270

लोभ

अभिकांक्षणं लुभ्यतेऽवानेनेति लोभ:।

2/31

लूष:

लूषयति वा कर्ममलमपनयतीति लूष: (रूक्ष:)

2/5

वस्तु

वसत: साध्यधर्म साधनधर्मावत्र इति वस्तु।

3/225

व्यवहार

व्यवहरणं व्यवह्रियते वा स व्यवह्रियते वा तेन विशेषेण वा सामान्यमवह्रियते निराक्रियतेऽनेनेति व्यवहार:।

1/319

वागुरा

वागुरा—मृगबंधनम्, तया चरन्तीति वागुरिका:।

3/31

वातिक

वातोऽस्यास्तीति वातिक:।

1/344

विक्षेपणी

विक्षिप्यते सन्मार्गात् कुमार्गे कुमार्गात् वा सन्मार्गे श्रोताऽनयेति विक्षेपणी।

2/63

विचिकित्सा

वीति विशेषेण विविधप्रकारै र्वा चिकित्सामि प्रतिकरोमि निराकरोमि र्गहणीयान् दोषान् इतीति (विचिकित्सा।)।

2/70

विस्ताररुचि

येन धर्मास्तिकायादि द्रव्याणां सर्वपर्याया: सर्वैर्नय प्रमाणैर्ज्ञाता भवन्ति स विस्ताररुचि:।

3/248

वीर

विशेषणेरयति मोक्षं प्रति गच्छति गमयति वा प्राणिन: प्रेरयति वा कर्माणि निराकरोति वीरयति वा रागादि शत्रून् प्रति पराक्रमयति इति वीर:।

1/89

वेष्ट

वेष्टनं वेष्ट:।

2/202

वैक्रिय

विविधा विशिष्टा वा क्रिया विक्रिया, तस्यां भवं वैक्रियम्।

2/222

वैरोचन

विविधै: प्रकारै रोचन्ते दीप्यन्त इति विरोचना:।

2/51

शब्द

•शप्यते अभिधीयते अभिधेयमनेन इति शब्द:।

1/65

•शपनमभिधानं शप्यते वा य: शप्यते वा येन वस्तु स शब्द:।

1/320

शय्या

शय्यते यस्यां सा शय्या।

2/128

शय्यातर

शेरते यस्यां साधव: सा शय्या, तया तरति भवसागरमिति शय्यातर:।

3/172

शरीर

•शीर्यते अनुक्षणं चयापचयाभ्यां विनश्यतीति शरीरम्।

1/134

•शीर्यत इति शरीरम्।

2/221

शस्त्र

शस्यते हिंस्यते अनेनेति शस्त्रम्।

3/222

शाकुनिक

शकुनेन श्येनलक्षणेन चरन्ति पापर्द्धिं कुर्वन्ति शकुनान् वा ध्‍नन्ति शाकुनिका:।

3/30-31

शायनी

शापयति स्वापयति निद्रावंतं करोति या शेते वा यस्यां सा शायनी शयनी वा।

3/283

शौकरिक

शूकरेण शूकरवधार्थं चरन्तीति शूकरान् वा घ्‍नन्ति इति शौकरिका।

3/31

श्रमण

श्राम्यति तप्स्यातीति श्रमण:।

1/89,236

श्रावक

श्रांति पचन्ति तत्त्वार्थश्रद्धानं निष्ठां नयन्तीति श्रा: तथा वपन्ति गुणवत् सत्त्वक्षेत्रेषु धनबीजानि निक्षिपन्तीति वा: तथा किरन्ति क्लिष्ट कर्मरजो विक्षिपन्तीति का: तत: इति श्रावका:।

2/194

श्रुत

श्रूयते तदिति श्रुतं शब्द एव।

1/115

षड्ज

षड्भ्यो जात: षड्ज:।

3/27

संक्षेपरुचि

संक्षेप: संग्रहस्तेन रुचिरस्येति संक्षेपरुचि:।

3/248

संग्रह

•संग्रहणं भेदानां सङ्गृह्णाति वा तान् संगृह्यन्ते वा ते येन स संग्रह:।

1/319

•संग्रहणं भेदानां सङ्गृह्यन्ते भेदा येन स सङ्ग्रह:।

3/402

संघातिम

संघातेन निर्वृत्तं संघातिमम्।

2/202

संज्वलन

सञ्ज्वलति दीप्यत इति सञ्ज्वलन:।

2/33

संज्ञा

संज्ञानं संज्ञा।

3/249

संपराय

संपराय: कषाय: सम्परैति संसरति संसारं जन्तुरनेनेति संपराय:।

1/129

संप्रदान

सत्कृत्य प्रदाप्यते यस्मै उपलक्षणत्वात् संप्रदीयते वा यस्मै स संप्रदापनं सम्प्रदानम् वा।

3/98

संयम

संयमनं संयम:।

2/225

संलेखना

संलिख्यतेऽनया शरीरकषायदीति संलेखना।

1/138

संवर

•संव्रियते कर्मकारणं प्राणातिपातादि निरुध्यते येन परिणामेन स संवर:।

1/49

•जीवद्रोण्यामाश्रवत् कर्मजलानामिन्द्रियादि-च्छिद्राणां समित्यादिना निरोधनं संवर:।

1/50

संवेदनी

संवेगयति संवेगं करोतीति संवेदनी। संवेद्यते वा संवेज्यते वा संवेगं ग्राह्यते श्रोताऽनयेति संवेदनी वा इति संवेजनी।

2/63

सत्य

सत्यं सत्यवादि प्रतिज्ञा शूरत्वात्, सद्भ्यो हितत्वाद् वा सत्यम्।

3/75

समण

समिति समतया शत्रु-मित्रादिष्वणन्ति प्रवर्तन्त इति समणा:।

2/193

समनस

•सह मनसा शोभनेन निदान परिणाम लक्षण पापरहितेन च चेतसा वर्तन्त इति समनस:।

•समानं स्वजन-परजनादिषु तुल्यं मनो येषां ते समनस:।

2/193

समभिरूढ़

वाचकं वाचकं प्रति वाच्यभेदं समभिरोहति आश्रयति य: स समभिरूढ़:।

1/320

समवसरण

समवसरन्ति अवतरन्त्येष्विति समवसरणानि।

2/166

समाचार

समाचरणं समाचार:।

3/238

समुद्घात

समुद्घननं समुद्घात:।

2/206

समुच्छेदवादी

समुच्छेदं प्रतिक्षणं निरन्वयनाशं वदति य: स समुच्छेदवादी।

3/95

सम्मोह

सम्मुह्यतीति सम्मोह:।

2/180

सम्यक्

समञ्चतीति सम्यक्।

1/334

सागार

आक्रियन्त इत्याकारा: प्रत्याख्यानापवादहेतवो-ऽनाभोगाद्यास्तैराकारै: सहेति साकारम्।

3/237

सागारिक

अगारं गृहम्, सह तेन वर्तत इति सागार:, स एव सागारिक:।

2/251

सातवादी

सातं सुखमभ्यसनीयमिति वदतीति सातवादी।

3/94

सामायिक

•समो रागादिरहित:, तस्य अयो गमनं समाय:, समाय एव समाये भवं समायेन निर्वृत्तं समायस्य विकारोंऽशो वा समायो प्रयोजनमस्येति सामायिकम्।

•समानि ज्ञानादीनि तेषु तैर्वा अयनमय: समाय: स एव सामायिकमिति।

•समस्य रागादि रहितस्याऽयो गुणानां लाभ: समानां वा ज्ञानादीनामय: समाय: स एव सामायिकम्।

•साम्‍नि मैत्र्यां साम्‍ना वा अयस्तस्य आय: सामाय: स एव सामायिकम्।

2/272,273

सिद्ध

•सिद्धयति स्म कृतकृत्योऽभवत् सेधति स्म वा अगच्छत् अपुनरावृत्या लोकाग्रमिति सिद्ध:।

•सितं वा बद्धं कर्म ध्मातं दग्धं यस्य स: सिद्ध:।

1/65

सिद्धालय

सिद्धानामाश्रयत्वात् सिद्धालय:।

3/121

सिद्धि

सिद्ध्यन्ति कृतार्था भवंति यस्यां सा सिद्धि:।

1/64,329

सुमन

सुष्ठु मनो यस्यासौ सुमन:।

1/277

सूक्त

सुस्थितत्वेन व्यापित्वेन च सुष्ठूक्तत्वात् सूक्तम्।

1/128

सूत्र

•सूत्र्यन्ते सूच्यन्ते वार्था अनेन इति सूत्रम्।

1/128

•सर्वद्रव्य पर्याय नयाद्यर्थ सूचनात् सूत्राणि।

2/42

स्थापना

स्थाप्यते इति स्थापना।

1/7

स्थावर

स्थावर नामकर्मोदयाच्च तिष्ठन्तीति स्थावरा:।

1/100

स्पर्श

स्पृश्यते छुप्यत इति स्पर्श:।

1/66

स्वाध्याय

सुष्ठु आ मर्यादाया अधीयत इति स्वाध्याय:।

1/137

हापनी

हापयति पुरुषमिन्द्रियेष्विति इन्द्रियाणि मनाक् स्वार्थग्रहणापटूनि करोतीति हापनी।

3/282

हास

हसनं हास:।

1/49

हेतु

•हिनोति गमयति ज्ञेयमिति हेतु:।

2/150

•हिनोति गम्यतीति हेतु:।

3/224

♦

परिशिष्ट-२

परिशिष्ट-२

प्रयुक्त ग्रंथ सूची

ग्रंथप्रकाशक
अंगसुत्ताणि (भाग-1 से 3)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
आवश्यक निर्युक्ति (भाग 2)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
उत्तरज्झयणाणिजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
उवंगसुत्ताणि (भाग-1,2)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
जैन जगत् के ज्योर्तिधर आचार्य ठाणंजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
दसवेआलियंजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
द्रव्य की अवधारणाजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
नवसुत्ताणिजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
निर्युक्तिपंचकजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
निशीथभाष्य (भाग 1 से 4)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
पिण्डनिर्युक्ति प्रभावक चरित्रजैन विश्‍व भारती, लाडनूं
बृहत्कल्पभाष्य (भाग 1,2) बृहत्क्षेत्रसमास बृहत्संग्रहणी जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
भगवती जोड़ (खण्ड 1 से 7)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
भगवई (भाग 1 से 5)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
विशेषावश्यकभाष्य (भाग 1,2)जैन विश्‍व भारती, लाडनूं
श्रीस्थानाङ्गसूत्रम्श्री सिद्धि भुवन मनोहर जैन ट्रस्ट, अहमदाबाद
सानुवाद व्यवहारभाष्यजैन विश्‍व भारती, लाडनूं

♦

परिशिष्ट-३

परिशिष्ट-३

विशेष चित्र

♦

009_backmatter

स्थानांग टीका (भाग-३)

श्री मद् आचार्य अभयदेवसूरी

अनुवादक : साध्वी निर्वाणश्री, साध्वी डॉ. योगक्षेमप्रभा

For any Feedback/Comments/Queries:

Please write to books@jvbharati.org