
वाचना-प्रमुख : आचार्य तुलसी
संपादक : विवेचक : आचार्य महाप्रज्ञ


© जैन विश्व भारती, लाडनूं
पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,
आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।
सच्चप्पओगे पवरासयस्स,
भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥
जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,
होकर भी आगम-प्रधान था।
सत्य-योग में प्रवर चित्त था,
उसी भिक्षु को विमल भाव से॥
विलोडियं आगमदुद्धमेव,
लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।
सज्झाय-सज्झाणरयस्स निच्चं,
जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥
जिसने आगम-दोहन कर-कर,
पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।
श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,
जयाचार्य को विमल भाव से॥
पवाहिया जेण सुयस्स धारा,
गणे समत्थे मम माणसे वि।
जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,
कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं॥
जिसने श्रुत की धार बहाई,
सकल संघ में मेरे मन में।
हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,
कालुगणी को विमल भाव से॥
♦
अन्तस्तोष अनिर्वचनीय होता है उस माली का, जो अपने हाथों से उप्त और सिञ्चित द्रुम-निकुंज को पल्लवित, पुष्पित और फलित हुआ देखता है; उस कलाकार का, जो अपनी तूलिका से निराकार को साकार हुआ देखता है और उस कल्पनाकार का जो अपनी कल्पना को अपने प्रयत्नों से प्राणवान् बना देखता है। चिरकाल से मेरा मन इस कल्पना से भरा था कि जैन-आगमों का शोध-पूर्ण सम्पादन हो और मेरे जीवन के बहुश्रमी क्षण उसमें लगे। संकल्प फलवान् बना और वैसा ही हुआ। मुझे केन्द्र मान मेरा धर्म-परिवार उस कार्य में संलग्न हो गया। अत: मेरे इस अन्तस्तोष में मैं उन सबको समभागी बनाना चाहता हूं, जो इस प्रवृत्ति में संविभागी रहे हैं। संक्षेप में यह संविभाग इस प्रकार है-
संपादक : विवेचक : मुनि नथमल (टमकोर)
सहयोगी : मुनि सुखलाल
,, : मुनि श्रीचन्द
,, : मुनि दुलहराज
संस्कृत छाया सहयोगी : मुनि दुलीचन्द 'दिनकर'
,, : मुनि हीरालाल
संविभाग हमारा धर्म है। जिन-जिन ने इस गुरुतर प्रवृत्ति में उन्मुक्त भाव से अपना संविभाग समर्पित किया है, उन सबको मैं आशीर्वाद देता हूं और कामना करता हूं कि उनका भविष्य इस महान् कार्य का भविष्य बने।
आचार्य तुलसी
♦
'ठाणं' तृतीय अंग है। जैनों के द्वादशाङ्गों में विषय की दृष्टि से इसका बड़ा महत्त्वपूर्ण स्थान है। सामान्य गणना से इसमें कम-से-कम 1200 विषयों का वर्गीकरण है। भेद-प्रभेद की दृष्टि से इसके द्वारा लाखों विषयों की ओर दृष्टि जाती है।
'ठाणं' में विषय-सामग्री दस स्थानों में विभक्त है। प्रथम स्थान में संख्या के एक-एक विषयों की सूची है। दूसरे स्थान में दो-दो विषयों का संकलन है। तीसरे में संख्या में तीन-तीन विषयों की परिगणना है। इस तरह उत्तरोत्तर क्रम से दसवें स्थान में दस-दस तक के विषयों का प्रतिपादन हुआ है। इस एक अंग का परिशीलन कर लेने पर हजारों विविध प्रतिपाद्यों के भेद-प्रभेदों का गंभीर ज्ञान प्राप्त हो जाता है। व्यापकता की दृष्टि से इसका विषय ज्ञान से अनगिनत विविध पहलुओं का स्पर्श करता है। भारतीय ज्ञान-गरिमा और सौष्ठव का इससे बड़ा अच्छा परिचय प्राप्त होता है।
इस अंग की प्रतिपादन शैली का बौद्ध पिटक अंगुत्तर निकाय में अनुकरण देखा जाता है। इसके परिशीलन से ठाणं के अनेक विषयों का स्पष्टीकरण होता है।
विज्ञान के एक विद्यार्थी के नाते यह कहने में जरा भी हिचहिचाहट का बोध नहीं होता कि इस अंग में वस्तु-तत्त्व के प्रांगण में ऐसे अनेक सार्वभौम सिद्धांतों का संकलन है जो आधुनिक विज्ञान जगत में मूलभूत सिद्धांतों के रूप में स्वीकृत हैं।
हर ज्ञान-पिपासु और अभिसन्धित्सु व्यक्ति के लिए यह अत्यन्त हर्ष का ही विषय होगा कि ज्ञान का एक विशाल सपुट संशोधित मूल पाठ, संस्कृत छायानुवाद एवं प्रांजल हिन्दी अनुवाद और विस्तृत टिप्पणों से अलंकृत होकर उनके सम्मुख उपस्थित हो रहा है। जैन विश्व भारती ऐसे महत्त्वपूर्ण ग्रंथ के प्रकाशन का सौभाग्य प्राप्त कर अपने को गौरवान्वित अनुभव करती है।
परम श्रद्धेय आचार्य श्री तुलसी एवं उनके इंगित-आकार पर सब कुछ न्यौछावर कर देने के लिए प्रस्तुत मुनिवृन्द की यह समवेत उपलब्धि आगमों के हिन्दी रूपान्तरण के क्षेत्र में युग-कृति है। बहुमुखी प्रवृत्तियों के केन्द्र तपोमूर्ति आचार्य श्री तुलसी ज्ञान-क्षितिज के देदीप्यमान सूर्य है और उनका मुनि-मण्डल ज्योतिर्मय नक्षत्रों का प्रकाशपुंज, यह श्रमसाध्य प्रस्तुतीकरण अपने-आप स्पष्ट है।
आचार्यश्री ने विविध पहलुओं से आगम-सम्पादन के कार्य को हाथ में लेने की घोषणा 2011 की चैत्र शुक्ला त्रयोदशी को की। इसके पूर्व ही श्रीचरणों में विनम्र निवेदन रहा-आपके तत्त्वावधान में आगमों का सम्पादन और अनुवाद हो-यह भारत के सांस्कृतिक अनुवाद की एक मूल्यवान कड़ी के रूप में अपेक्षित है। यह एक अत्यन्त स्थायी कार्य होगा, जिसका लाभ एक-दो-तीन नहीं, अचिन्त्य भावी पीढ़ियों को प्राप्त होता रहेगा।
एक-दो-तीन नहीं, अचिन्त्य भावी पीढ़ियों को प्राप्त होता रहेगा। मुझे हर्ष है कि आगम ग्रन्थों के ऐसे प्रकाशनों के साथ मेरी मनोकामना फलवती हो रही है।
मुनिश्री नथमलजी (टमकोर) तेरांपथ संघ और आचार्यश्री तुलसी के अप्रतिम मेधावी श्रमण और शिष्य हैं। उनका श्रम पद-पद पर मुखरित हो रहा है। आचार्यश्री तुलसी की दीर्घ पैनी दृष्टि और नेतृत्व एवं मुनिश्री नथमलजी की सृष्टि सौष्ठव-यह मणिकांचन योग है। अन्तस्तोष, भूमिका और सम्पादकीय में अन्य मुनियों के सहयोग का स्मरण हुआ है।
जहां तक मेरी परिक्रमा का प्रश्न है, मैं तीन संतों का नामोल्लेख किए बिना नहीं रह सकता-मुनिश्री दुलहराजजी, हीरालालजी और सुमेरमलजी। मुनिश्री दुलहराजजी आरम्भ से अन्त तक अपनी अनन्य कलात्मक दृष्टि से कार्य को निहारते और निखारते रहे हैं, मुनिश्री हीरालालजी अथक परिश्रम करते हुए अशुद्धियों के आस्रव को रोकते रहे हैं, मुनिश्री सुमेरमलजी तो ऐसे सजग प्रहरी रहे हैं जिन्होंने कभी आलस्य की नींद नहीं लेने दी।
दुरूह कार्य सम्पन्न हो पाया, इसकी आनन्दानुभूति हो रही है। प्रकाशन में सामान्य विलम्ब हुआ, उसके लिए तो क्षमा-प्रार्थना ही है। केवल इतना स्पष्ट कर दूं कि वह आलस्य अथवा प्रमाद पर आधारित नहीं है।
श्री देवीप्रसाद जायसवाल मेरे अनन्य सहयोगी रहे हैं। ग्रन्थों के प्रकाशन-कार्य और प्रूफ के संशोधन आदि विविध श्रमसाध्य कार्यों में उनके सहयोग से मेरा परिश्रम काफी हल्का रहा।
श्री मन्नालालजी बोरड़ भी प्रूफ-संशोधन में सहयोगी रहे हैं।
माडर्न प्रिंटर्स के निर्देशक श्री रघुवीरशरण बंसल एवं संचालक श्री अरुण बंसल के सौजन्य ने कृति को सुन्दर रूप दे पाने में जो सहयोग प्रदान किया है, उसके लिए उन्हें तथा प्रेस के सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद व्यक्त करना नहीं भूल सकता।
जैन विश्व भारती के पदाधिकारी गण भी परोक्ष भाव से मेरे सहभागी रहे हैं। उनके प्रति मैं कृतज्ञ हूं।
आशा है, जैन विश्व भारती का यह प्रकाशन सभी के लिए उपादेय सिद्ध होगा।
दिल्लीश्रीचन्द रामपुरिया
महावीर जन्म-तिथिनिदेशक
(चैत्र शुक्ला 13)आगम और साहित्य प्रकाशन
वि0 सं0 2033
♦
गणाधिपति पूज्य गुरुदेवश्री तुलसी के वाचना प्रमुखत्व में जैनागम वाङ्मय का गुरुतर कार्य वि. सं. 2012 सन् 1915 में आरंभ हुआ था। मुनि श्री नथमल (आचार्यश्री महाप्रज्ञ) प्रारंभ से ही इस कार्य के प्रधान संपादक रहे। हम दोनों महापुरुषों के प्रति अत्यंत कृतज्ञ हैं। वर्तमान में तेरापंथ धर्म संघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्यश्री महाश्रमण जो समस्त आगम कार्य के प्रधान संपादक और नियंता हैं। आप लम्बें समय से आगम कार्य से सघनता से जुड़े हुए हैं।
प्रस्तुत आगम ठाणं का प्रकाशन वि. सं. 2033 में हुआ था। पिछले अनेक वर्षों से यह आगम अनुपलब्ध था। सन् 2016 में आगमों को पुनः प्रकाशन की प्रक्रिया में लिया गया। उसी प्रक्रिया में प्रस्तुत आगम का कंप्यूटरीकरण हुआ। किंचित अशुद्धियों के परिमार्जन के साथ प्रस्तुत आगम पुनः उसी स्वरूप में प्रकाशित हो रहा है।
इसके प्रूफ निरीक्षण आदि में मुनिश्री चैतन्य कुमारजी, मुनि रजनीश कुमारजी, मुनि जितेन्द्र कुमारजी और मुनि हितेन्द्र कुमारजी का श्रम लगा है। हम सभी सन्तों के प्रति हृदय से आभारी हैं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि यह नया संस्करण आगम अनुसंधित्सु एवं पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
टी अमरचन्द लूंकड़
अध्यक्ष
जैन विश्व भारती
♦
आगम सम्पादन की प्रेरणा
वि. सं. 2011 का वर्ष और चैत्र मास। आचार्यश्री तुलसी महाराष्ट्र की यात्रा कर रहे थे। पूना से नारायणगांव की ओर जाते-जाते मध्यावधि में एक दिन का प्रवास मंचर में हुआ। आचार्यश्री एक जैन परिवार के भवन में ठहरे थे। वहां मासिक पत्रों की फाइलें पड़ी थीं। गृह-स्वामी की अनुमति ले, हम लोग उन्हें पढ़ रहे थे। सांझ की बेला, लगभग छ: बजे होंगे। मैं एक पत्र के किसी अंश का निवेदन करने के लिए आचार्यश्री के पास गया। आचार्यश्री पत्रों को देख रहे थे। जैसे ही मैं पहुंचा, आचार्यश्री ने 'धर्मदूत' के सद्यस्क अंक की ओर संकेत करते हुए पूछा-“यह देखा कि नहीं?” मैंने उत्तर में निवेदन किया-'नहीं, अभी नहीं देखा।' आचार्यश्री बहुत गंभीर हो गए। एक क्षण रुककर बोले-“इसमें बौद्ध-पिटकों के सम्पादन की बहुत बड़ी योजना है। बौद्धों ने इस दिशा में पहले ही बहुत कार्य किया है और अब भी बहुत कर रहे हैं। जैन-आगमों का सम्पादन वैज्ञानिक पद्धति से अभी नहीं हुआ है और इस ओर अभी ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है।” आचार्यश्री की वाणी में अन्तर्-वेदना टपक रही थी, पर उसे पकड़ने में समय की अपेक्षा थी।
आगम-संपादन का संकल्प
रात्रि-कालीन प्रार्थना के पश्चात् आचार्य श्री ने साधुओं को आमंत्रित किया। वे आए और वन्दना कर पंक्तिबद्ध बैठ गए। आचार्यश्री ने सायंकालीन चर्चा का स्पर्श करते हुए कहा-“जैन आगमों का कायाकल्प किया जाए, ऐसा संकल्प उठा है। उसकी पूर्ति के लिए कार्य करना होगा। बोलो, कौन तैयार है?”
सारे हृदय एक साथ बोल उठे-“सब तैयार हैं?”
आचार्यश्री ने कहा-“महान् कार्य के लिए महान् साधना चाहिए। कल ही पूर्व तैयारी में लग जाओ, अपनी-अपनी रुचि का विषय चुनो और उसमें गति करो।”
मंचर से विहार कर आचार्यश्री संगमनेर पहुंचे। पहले दिन वैयक्तिक बातचीत होती रही। दूसरे दिन साधु-साध्वियों की परिषद् बुलाई गई। आचार्यश्री ने परिषद् के सम्मुख आगम-सम्पादन के संकल्प की चर्चा की। सारी परिषद् प्रफुल्ल हो उठी। आचार्यश्री ने पूछा-“क्या इस संकल्प को अब निर्णय का रूप देना चाहिए?”
समलय से प्रार्थना का स्वर निकला-“अवश्य, अवश्य।” आचार्यश्री औरंगाबाद पधारे। सुराणा-भवन, चैत्र शुक्ला त्रयोदशी (वि. सं. 2011), महावीर-जयंती का पुण्य-पर्व। आचार्यश्री ने साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका-इन चतुर्विध संघ की परिषद् में आगम-सम्पादन की विधिवत् घोषणा की।
आगम-संपादन का कार्यारम्भ
वि. सं. 2012 श्रावण मास (उज्जैन चातुर्मास) से आगम-सम्पादन का कार्यारम्भ हो गया। न तो सम्पादन का कोई अनुभव और न कोई पूर्व तैयारी। अकस्मात् 'धर्मदूत' का निमित्त पा आचार्यश्री के मन में संकल्प उठा और उसे सबने शिरोधार्य कर लिया। चिन्तन की भूमिका से इसे निरी भावुकता ही कहा जाएगा, किन्तु भावुकता का मूल्य चिन्तन से कम नहीं है। हम अनुभव-विहीन थे, किन्तु आत्म-विश्वास से शून्य नहीं थे। अनुभव आत्म-विश्वास का अनुगमन करता है, किन्तु आत्म-विश्वास अनुभव का अनुगमन नहीं करता।
प्रथम दो-तीन वर्षों में हम अज्ञात दिशा में यात्रा करते रहे। फिर हमारी सारी दिशाएं और कार्य-पद्धतियां निश्चित व सुस्थिर हो गईं। आगम-सम्पादन की दिशा में हमारा कार्य सर्वाधिक विशाल व गुरुत्तर कठिनाइयों से परिपूर्ण है, यह कह कर मैं स्वल्प भी अतिशयोक्ति नहीं कर रहा हूं। आचार्यश्री के अदम्य उत्साह व समर्थ प्रयत्न से हमारा कार्य निरन्तर गतिशील हो रहा है। इस कार्य में हमें अन्य अनेक विद्वानों की सद्भावना, समर्थन व प्रोत्साहन मिल रहा है। मुझे विश्वास है कि आचार्यश्री की यह वाचना पूर्ववर्ती वाचनाओं से कम अर्थवान नहीं होगी।
सम्पादन का कार्य सरल नहीं है-यह उन्हें सुविदित है, जिन्होंने उस दिशा में कोई प्रयत्न किया है। दो-ढ़ाई हजार वर्ष पुराने ग्रन्थों के सम्पादन का कार्य और भी जटिल है, क्योंकि उनकी भाषा और भावधारा आज की भाषा और भावधारा से बहुत व्यवधान पा चुकी है। इतिहास की यह अपवाद-शून्य गति है कि जो विचार या आचार जिस आकार में आरब्ध होता है, वह उसी आकार में स्थिर नहीं रहता। या तो वह बड़ा हो जाता है या छोटा। यह ह्रास और विकास की कहानी ही परिवर्तन की कहानी है। और कोई भी आकार ऐसा नहीं है, जो कृत है और परिवर्तनशील नहीं है। परिवर्तनशील घटनाओं, तथ्यों, विचारों और आचारों के प्रति अपरिवर्तनशीलता का आग्रह मनुष्य को असत्य की ओर ले जाता है। सत्य का केन्द्र-बिन्दु यह है कि जो कृत है, वह सब परिवर्तनशील है। अकृत या शाश्वत भी ऐसा क्या है, जहां परिवर्तन का स्पर्श न हो। इस विश्व में जो है, वह वही है जिसकी सत्ता शाश्वत और परिवर्तन की धारा से सर्वथा विभक्त नहीं है।
शब्द की परिधि में बंधने वाला कोई भी सत्य क्या ऐसा हो सकता है, जो तीनों कालों में समान रूप से प्रकाशित रह सके? शब्द के अर्थ का उत्कर्ष या अपकर्ष होता है-भाषा-शास्त्र के इस नियम को जानने वाला यह आग्रह नहीं रख सकता कि दो हजार वर्ष पुराने शब्द का आज वही अर्थ सही है, जो आज प्रचलित है। 'पाषण्ड' शब्द का जो अर्थ आगम-ग्रन्थों और अशोक के शिलालेखों में है, वह आज के श्रमण साहित्य में नहीं है। आज उसका अपकर्ष हो चुका है। आगम साहित्य के सैकड़ों शब्दों की यही कहानी है कि वे आज अपने मौलिक अर्थ का प्रकाश नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति में हर चिन्तनशील व्यक्ति अनुभव कर सकता है कि प्राचीन साहित्य के सम्पादन का काम कितना दुरूह है।
मनुष्य अपनी शक्ति में विश्वास करता है और अपने पौरुष से खेलता है, अत: वह किसी भी कार्य को इसलिए नहीं छोड़ देता कि वह दुरूह है। यदि यह पलायन की प्रवृत्ति होती तो प्राप्य की संभावना नष्ट ही नहीं हो जाती किन्तु आज जो प्राप्त है, वह अतीत के किसी भी क्षण में विलुप्त हो जाता। आज से हजार वर्ष पहले नवांगी टीकाकार (अभयदेवसूरि) के सामने अनेक कठिनाइयां थीं। उन्होंने उनकी चर्चा करते हुए लिखा है-
1. सत् सम्प्रदाय (अर्थ-बोध की सम्यक् गुरु-परम्परा) प्राप्त नहीं है।
2. सत् ऊह (अर्थ की आलोचनात्मक कृति या स्थिति) प्राप्त नहीं है।
3. अनेक वाचनाएं (आगमिक अध्यापन की पद्वतियां)।
4. पुस्तकें अशुद्ध हैं।
5. कृतियां सूत्रात्मक होने के कारण बहुत गंभीर है।
6. अर्थ-विषयक मतभेद भी है।
इन सारी कठिनाइयों के उपरान्त भी उन्होंने अपना प्रयत्न नहीं छोड़ा और वे कुछ कर गये।
कठिनाइयां आज भी कम नहीं है, किन्तु उनके होते हुए भी आचार्यश्री तुलसी ने आगम-सम्पादन के कार्य को अपने हाथों में ले लिया। उनके शक्तिशाली हाथों का स्पर्श पाकर निष्प्राण भी प्राणवान् बन जाता है तो भला आगम-साहित्य, जो स्वयं प्राणवान् है, उसमें प्राण-संचार करना क्या बड़ी बात है? बड़ी बात यह है कि आचार्यश्री ने उसमें प्राण-संचार मेरी और मेरे सहयोगी साधु-साध्वियों की असमर्थ अंगुलियों द्वारा कराने का किया है। सम्पादन-कार्य में हमें आचार्यश्री का आशीर्वाद ही प्राप्त नहीं है किन्तु मार्ग-दर्शन और सक्रिय योग भी प्राप्त है। आचार्यवर ने इस कार्य को प्राथमिकता दी है और इसकी परिपूर्णता के लिए अपना पर्याप्त समय दिया है। उनके मार्ग-दर्शन, चिन्तन और प्रोत्साहन का संबल पा हम अनेक दुस्तर धाराओं का पार पाने में समर्थ हुए हैं।
प्रस्तुत ग्रंथ ठाणं का सानुवाद संस्करण है। आगम साहित्य के अध्येता दोनों प्रकार के लोग हैं, विद्वद्जन और साधारण जन। मूलपाठ के आधार पर अनुसंधान करने वाले विद्वानों के लिए मूलपाठ का सम्पादन अंगसुत्ताणि भाग 1 में किया गया। प्रस्तुत संस्करण में मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद और टिप्पण हैं और टिप्पणों के सन्दर्भस्थल भी उपलब्ध है।
प्रस्तुत ग्रन्थ की भूमिका बहुत ही लघुकाय है। हमारी परिकल्पना है कि सभी अंगों और उपांगों की बृहद् भूमिका एक स्वतंत्र पुस्तक के रूप में हो।
संस्कृत छाया
संस्कृत छाया को हमने वस्तुत: छाया रखने का ही प्रयत्न किया है। टीकाकार प्राकृत शब्द की व्याख्या करते हैं अथवा उसका संस्कृत पर्यायान्तर देते हैं। छाया में वैसा नहीं हो सकता।
हिन्दी अनुवाद और टिप्पण
'ठाणं' का हिन्दी अनुवाद मूलस्पर्शी है। इसमें कोरे शब्दानुवाद की-सी विरसता और जटिलता नहीं है तथा भावानुवाद जैसा विस्तार भी नहीं है। सूत्र का आशय जितने शब्दों में प्रतिबिम्बित हो सके, उतने ही शब्दों की योजना करने का प्रयत्न किया गया है। मूल शब्दों की सुरक्षा के लिए कही-कहीं उनका प्रचलित अर्थ कोष्ठकों में दिया गया है। सूत्रगत-हार्द की स्पष्टता टिप्पणों मे की गई है। वि. सं. 2017 के चैत्र में अनुवाद कार्य शुरू हुआ। आचार्यश्री बाड़मेर की यात्रा में पधारे और हम लोग जोधपुर में रहे। आचार्यश्री जोधपुर पहुंचे तब तक तीन मास की अवधि में, हमारा अनुवाद कार्य सम्पन्न हो गया। उस समय कुछ विशिष्ट स्थलों पर टिप्पण लिखे।
व्यापक स्तर पर टिप्पण लिखने की योजना भविष्य के लिए छोड़ दी गई। वर्षों तक वह कार्य नहीं हो सका। अन्यान्य आगमों के कार्य में होने वाली व्यस्तता ने इस कार्य को अवकाश नहीं दिया। वि. सं. 2027 रायपुर में मुनि दुलहराजजी ने अवशिष्ट टिप्पण लिखे और प्रस्तुत सूत्र का कार्य पूर्णत: सम्पन्न हो गया। किन्तु कोई ऐसा ही योग रहा कि प्रस्तुत आगम प्रकाश में नहीं आ सका। भगवान् महावीर की पचीसवीं निर्वाण शताब्दी के वर्ष में जैन विश्व भारती ने अंगसुत्ताणि के तीन भागों के साथ इसका प्रकाशन भी शुरू किया। वे तीन भाग प्रकाशित हो गए। इसके प्रकाशन में अवरोध आते गए। न जाने क्यों? पर यह सच है कि अवरोधों की लम्बी यात्रा के बाद प्रस्तुत ग्रन्थ जनता तक पहुंच रहा है। इस सम्पादन में हमने जिन ग्रन्थों का उपयोग किया है उनके लेखकों के प्रति हम हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
प्रस्तुत सम्पादन में सहयोगी
प्रस्तुत आगम के अनुवाद और टिप्पण-लेखन में मुनि सुखलालजी, मुनि श्रीचन्दजी और मुख्यतया मुनि दुलहराजजी ने बड़ी तत्पपरता से योग दिया है। इसकी संस्कृत छाया में मुनि दुलीचन्दजी 'दिनकर' का सहयोग रहा है। मुनि हीरालालजी ने संस्कृत छाया, प्रति-शोधन आदि प्रवृत्तियों में अथक परिश्रम किया है। विषयानुक्रम और प्रयुक्त-ग्रन्थसूची मुनि दुलहराजजी ने तैयार की है। विशेषनामानुक्रम का परिशिष्ट मुनि हीरालालजी ने तैयार किया है।
'अंगसुत्ताणि' भाग 1 में प्रस्तुत सूत्र का संपादित पाठ प्रकाशित है। इसलिए इस संस्करण में पाठान्तर नहीं दिए गए हैं। पाठान्तरों तथा तत्संबंधी अन्य सूचनाओं के लिए 'अंगसुत्ताणि' भाग 1 द्रष्टव्य है। प्रस्तुत सूत्र के पाठ-संपादन में मुनि सुर्दशनजी, मुनि मधुकरजी और मुनि हीरालालजी सहयोगी रहे हैं।
इस प्रकार प्रस्तुत ग्रन्थ में अनेक साधुओं की पवित्र अंगुलियों का योग है। आचार्यश्री के वरदहस्त की छाया में बैठकर कार्य करने वाले हम सब संभागी हैं, फिर भी मैं उन सभी साधु-साध्वियों के प्रति सद्भावना व्यक्त करता हूं, जिनका इस कार्य में योग है और आशा करता हूं कि वे इस महान् कार्य के अग्रिम चरण में और अधिक दक्षता प्राप्त करेंगे। आगमों के प्रबन्ध-सम्पादक श्री श्रीचन्दजी रामपुरिया तथा स्वर्गीय श्री मदनचन्दजी गोठी का भी इस कार्य में निरन्तर सहयोग रहा है।
आदर्श साहित्य संघ के संचालक व व्यवस्थापक स्वर्गीय श्री हनुतमलजी सुराणा व जयचन्दलालजी दफ्तरी का भी अविरल योग रहा है। आदर्श साहित्य संघ की सहयुक्त सामग्री ने इस दिशा में महत्त्वपूर्ण कार्य किया है। एक लक्ष्य के लिए समान गति से चलने वालों की सम-प्रवृत्ति में योगदान की परम्परा का उल्लेख व्यवहार-पूर्ति मात्र है। वास्तव में यह हम सबका पवित्र कर्त्तव्य है और उसी का हम सबने पालन किया है।
आचार्यश्री प्रेरणा के अनन्त स्रोत है। हमें इस कार्य में उनकी प्रेरणा और प्रत्यक्ष योग दोनों प्राप्त है इसलिए हमारा कार्य-पथ बहुत ॠजु हुआ है। उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर मैं कार्य की गुरुता को बढ़ा नहीं पाऊंगा। उनका आशीर्वाद दीप बनकर हमारा कार्य-पथ प्रकाशित करता रहे, यही हमारी आशंसा है।
सुजानगढ़, 2033 चैत्र मुनि नथमल
महावीर जन्म-जयन्ती(आचार्य महाप्रज्ञ)
♦
जैन आगम चार वर्गों में विभक्त हैं-1. अंग, 2. उपांग, 3. मूल और 4. छेद। यह वर्गीकरण बहुत प्राचीन नहीं है। विक्रम की 13-14 वीं शताब्दी से पूर्व इस वर्गीकरण का उल्लेख प्राप्त नहीं है। नंदी सूत्र में दो वर्गीकरण प्राप्त होते हैं-
पहला वर्गीकरण-1. गमिक-दृष्टिवाद। 2. अगमिक-कालिकश्रुत-आचारांग आदि।
दूसरा वर्गीकरण-1. अंगप्रविष्ट 2. अंगबाह्य।
अंग बारह हैं-1. आचार, 2. सूत्रकृत्, 3. स्थान, 4. समवाय, 5. व्याख्याप्रज्ञप्ति-भगवती, 6. ज्ञाताधर्म- कथा, 7. उपासकदशा, 8. अन्तकृतदशा, 9. अनुत्तरोपपातिकदशा, 10. प्रश्नव्याकरणदशा, 11. विपाकश्रुत, 12. दृष्टिवाद।
भगवान् महावीर की वाणी के आधार पर गौतम आदि गणधरों ने अंग-साहित्य की रचना की। अंगों की संख्या बारह हैं, इसलिए उन्हें द्वादशांगी कहा जाता है। प्रस्तुत सूत्र उसका तीसरा अंग है। इसका नाम 'स्थान' (प्रा. ठाणं) है। इसमें एक स्थान से लेकर दश स्थान तक जीव और पुद्गल के विविध भाव वर्णित है, इसलिए इसका नाम 'स्थान' रखा गया है।
संख्या के अनुपात से एक द्रव्य के अनेक विकल्प करना, इस आगम की रचना का मुख्म उद्देश्य प्रतीत होता है। उदाहरणस्वरूप प्रत्येक शरीर की दृष्टि से जीव एक है। संसारी और मुक्त इस अपेक्षा से जीव दो प्रकार के है अथवा ज्ञानचेतना और दर्शनचेतना की दृष्टि से वह द्विगुणात्मक है। कर्म-चेतना, कर्मफल-चेतना और ज्ञान-चेतना की दृष्टि से वह त्रिगुणात्मक है। अथवा उत्पाद, व्यय और ध्रौव्य-इस त्रिपदी से युक्त होने के कारण वह त्रिगुणात्मक है। गतिचतुष्टय में संचरणशील होने के कारण वह चार प्रकार का है। पारिणामिक तथा कर्म के उदय, उपशम, क्षयोपशम और क्षय जनित भावों के कारण वह पंचगुणात्मक है। मृत्यु के उपरान्त वह पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, ऊर्ध्व और अध:-इन छहों दिशाओं में गमन करता है, इसलिए उसे षड्विकल्पक कहा जाता है। उसकी सत्ता सप्तभंगी के द्वारा स्थापित की जाती है-
1. स्यात् अस्त्येव जीव:-स्वद्रव्य, स्वक्षेत्र, स्वकाल और स्वभाव की अपेक्षा जीव है ही।
2. स्यात् नास्त्येव जीव:-परद्रव्य, परक्षेत्र, परकाल और परभाव की अपेक्षा जीव नहीं ही है।
3. स्यात् अवक्तव्य एव जीव:-अस्तित्व और नास्तित्व-दोनों एक साथ नहीं कहे जा सकते। इस अपेक्षा से जीव अवक्तव्य ही है।
4. स्यात् अस्त्येव जीव:, स्यात् नास्त्येव जीव:-अस्तित्व और नास्तित्व की क्रमिक विवक्षा से जीव है ही और नहीं ही है।
इस प्रकार अस्तित्व धर्म की प्रधानता और अवक्तव्य, नास्तित्व धर्म की प्रधानता और अवक्तव्य तथा अस्तित्व और नास्तित्व की क्रम-विवक्षा और अवक्तव्य-ये तीन सांयोगिक भंग बनते हैं। इस सप्तभंगी से निरूपित होने के कारण जीव सात विकल्प वाला है।
ज्ञानावरण, दर्शनावरण आदि आठ कर्मों से युक्त होने के कारण जीव आठ विकल्प वाला है।
पृथ्वीकायिक, अप्कायिक, तेजस्कायिक, वायुकायिक, वनस्पतिकायिक, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रिय-इन विविध कार्यों में उत्पत्तिशील होने के कारण वह नौ प्रकार का है। वनस्पतिकाय के दो विकल्प होते हैं-साधारण वनस्पतिकाय और प्रत्येक वनस्पतिकाय। उक्त आठ स्थानों तथा द्विविध वनस्पतिकाय में उत्पत्तिशील होने के कारण वह दस प्रकार का है। इस प्रकार प्रस्तुत सूत्र में संख्यात्मक दृष्टिकोण से जीव, अजीव आदि द्रव्यों की स्थापना की गई है।
प्रस्तुत सूत्र में भूगोल, खगोल तथा नरक और स्वर्ग का भी विस्तृत वर्णन है। इसमें अनेक ऐतिहासिक तथ्य भी उपलब्ध होते हैं। बौद्धपिटकों में जो स्थान अंगुत्तरनिकाय का है वही स्थान अंग-साहित्य में प्रस्तुत सूत्र का है।
प्रस्तुत सूत्र में संख्या के आधार पर विषय संकलित हैं, अत: यह नाना विषय वाला है। एक विषय का दूसरे विषय से सम्बन्ध नहीं खोजा जा सकता। द्रव्य, इतिहास, गणित, भूगोल, खगोल, आचार, मनोविज्ञान, संगीत आदि विषय किसी क्रम के बिना पाठक के सम्मुख प्रस्तुत होते हैं। उत्तराध्ययन सूत्र में केशी-गौतम का एक संवाद-प्रकरण है। केशी ने गौतम से पूछा-“जो चातुर्याम-धर्म है, उसका प्रतिपादन महामुनि पार्श्व ने किया है और जो यह पंच-शिक्षात्मक-धर्म है उसका प्रतिपादन महामुनि वर्धमान ने किया है। एक ही उद्देश्य के लिए हम चले हैं तो फिर इस भेद का क्या कारण है? मेधाविन्! धर्म के इन दो प्रकारों में तुम्हें संदेह कैसे नहीं होता?” केशी के प्रश्न की पृष्ठभूमि में जो तथ्य है उसका स्पष्टीकरण प्रस्तुत सूत्र में मिलता है। चतुर्थ स्थान के एक सूत्र में यह निरूपित हैं-भरत और ऐरवत क्षेत्र में प्रथम और अन्तिम को छोड़कर शेष बाईस अर्हन्त भगवान् चातुर्याम धर्म का उपदेश देते हैं। वह इस प्रकार है-
सर्व प्राणातिपात से विरमण करना।
सर्व मृषावाद के विरमण करना।
सर्व अदत्तादान से विरमण करना।
सर्व बाह्य-आदान से विमरण करना।
प्रस्तुत सूत्र में वस्त्र धारण के तीन प्रयोजन बतलाए गए हैं-लज्जानिवारण, जुगुप्सानिवारण और शीत आदि से बचाव। वस्त्र का विधान होने पर भी वस्त्र-त्याग को प्रशंसनीय बतलाया गया है। पांचवें स्थान में कहा है-पांच कारणों से निर्वस्त्र होना प्रशस्त हैं-1. उसके प्रतिलेखना अल्प होती है। 2. उसका लाघव प्रशस्त होता है। 3. उसका रूप (वेष) वैश्वासिक होता है। 4. उसका तप अनुज्ञात-जिनानुमत होता है। 5. उसके विपुल इन्द्रिय-निग्रह होता है। भगवान् महावीर के समय में श्रमणों के अनेक संघ विद्यमान थे। उनमें आजीवकों का संघ बहुत शक्तिशाली था। वर्तमान में उसकी परम्परा विच्छिन्न हो चुकी है। उसका साहित्य भी लुप्त हो चुका है। जैन साहित्य में उस परम्परा के विषय में कुछ जानकारी मिलती है। प्रस्तुत सूत्र में भी आजीवकों की तपस्या के विषय में एक उल्लेख मिलता है।
प्रस्तुत सूत्र में भगवान् महावीर के समकालीन और उत्तरकालीन-दोनों प्रकार के प्रसंग और तथ्य संकलित है। जहां धर्म का संगठन होता है वहां व्यवहार होता है। जहां व्यवहार होता है वहां विचारों की विविधता भी होती है। विचारों की विविधता और स्वतन्त्रता का इतिहास नया नहीं है। भगवान् महावीर के समय में भी जमालि ने वैचारिक भिन्नता प्रदर्शित की थी। उनकी उत्तरकालीन परम्परा में भी वैचारिक भिन्नता प्रकट करने वाले कुछ व्यक्ति हुए। ऐसे सात व्यक्तियों का उल्लेख मिलता है। उन्हें निह्नव कहा गया है। उनके नाम इस प्रकार हैं-जमालि, तिष्यगुप्त, आषाढ़, अश्वमित्र, गंग, रोहगुप्त और गोष्ठामाहिल।
इसी प्रकार नौवें स्थान में भगवान् महावीर के नौ गणों का उल्लेख है। उनके नाम इस प्रकार हैं-गोदासगण, उत्तरबलिस्सहगण, उद्देहगण, चारणगण, उद्दवाइयगण, विस्सवाइयगण, कामड्ढियगण, माणवगण, कोडियगण।
ये सब भगवान् महावीर के निर्वाण के उत्तरकालीन है। इस उत्तरवर्ती तथ्यों का आगमों के संकलन-काल में समावेश किया गया। प्रस्तुत सूत्र में ज्ञान-मीमांसा का भी लंबा प्रकरण मिलता है। इसमें ज्ञान के प्रत्यक्ष और परोक्ष-ये दो भेद किए गए हैं। प्रत्यक्ष के दो प्रकार हैं-केवलज्ञान और नो-केवलज्ञान-अवधिज्ञान और मन:पर्यवज्ञान। परोक्ष ज्ञान के दो प्रकार हैं-आभिनिबोधिज्ञान और श्रुतज्ञान। भगवती सूत्र में ज्ञान के प्रत्यक्ष और परोक्ष-ये विभाग नहीं है। ज्ञान के पांच प्रकारों का वर्गीकरण प्रत्यक्ष और परोक्ष-इन दो विभागों में होता है। यह विभाग नंदी सूत्र में तथा उत्तरवर्ती समग्र प्रमाण-व्यवस्था में समादृत हुआ है।
रचनाकार
अंगों की रचना गणधर करते हैं। इस प्रकार भी कहा जा सकता है कि गणधरों के द्वारा जो ग्रंथ रचे गए उनकी संज्ञा अंग है। उपलब्ध अंग सुधर्मास्वामी की वाचना के हैं। सुधर्मास्वामी भगवान् महावीर के अनन्तर शिष्य होने के कारण उनके समकालीन हैं, इसलिए प्रस्तुत सूत्र का रचनाकाल ईस्वी पूर्व छठी शताब्दी है। आगम-संकलन के समय अनेक सूत्र संकलित हुए हैं। इसलिए संकलन-काल की दृष्टि से इसका समय ईसा की चौथी शताब्दी है।
कार्यसंपूर्ति
प्रस्तुत आगम की समग्र निष्पत्ति में अनेक मुनियों का योग रहा है। उन सबको मैं आशीर्वाद देता हूं कि उनकी कार्यजाशक्ति और अधिक विकसित हो।
इसकी निष्पत्ति का बहुत कुछ श्रेय शिष्य मुनि नथमल का है क्योंकि इस कार्य में अहर्निश वे जिस मनोयोग से लगे हैं, उसी से यह कार्य सम्पन्न हो सका है। अन्यथा यह गुरुत्तर कार्य बड़ा दुरूह होता। इनकी वृत्ति मूलत: योगनिष्ठ होने से मन की एकाग्रता सहज बनी रहती है। आगम का कार्य करते-करते अन्तहस्य पकड़ने में इनकी मेधा काफी पैनी हो गई है। विनयशीलता, श्रम-परायणता और गुरु के प्रति पूर्ण समर्पण भाव ने इनकी प्रगति में बड़ा सहयोग दिया है। यह वृत्ति इनकी बचपन से ही है। जब से मेरे पास आए, मैंने इनकी इस वृत्ति में क्रमश: वर्धमानता ही पाई है। इनकी कार्य-क्षमता और कर्त्तव्यपरता ने मुझे बहुत सन्तोष दिया है।
मैंने अपने संघ के ऐसे शिष्य साधु-साध्वियों के बल-बूते पर ही आगम के इस गुरुत्तर कार्य को उठाया है। अब मुझे विश्वास हो गया है कि मेरे शिष्य साधु-साध्वियों के नि:स्वार्थ, विनीत एवं समर्पणात्मक सहयोग से इस बृहत् कार्य को असाधारणरूप से सम्पन्न कर सकूंगा।
भगवान् महावीर की पचीसवीं निर्वाण शताब्दी के अवसर पर उनकी वाणी को राष्ट्रभाषा हिन्दी में जनता के समक्ष प्रस्तुत करते हुए मुझे अनिर्वचनीय आनन्द का अनुभव होता है।
जयपुरआचार्य तुलसी
2032, निर्वाण शताब्दी वर्ष
♦
आमुख
प्रतिपादन और नयदृष्टि
एक और अनेक सापेक्ष हैं। इनकी विचारणा नयदृष्टि से की जाती है। संग्रहनय अभेददृष्टि है। उसके द्वारा जब हम वस्तुतत्त्व का विचार करते हैं, तब भेद अभेद से आवृत हो जाता है। व्यवहारनय भेददृष्टि है। उसके द्वारा वस्तुतत्त्व का विचार करने पर अभेद भेद से आवृत्त हो जाता है। प्रस्तुत अध्ययन में वस्तुतत्त्व का संग्रहनय की दृष्टि से विचार किया गया है। तीसरे अध्ययन में दण्ड के तीन प्रकार बतलाए गए हैं और प्रस्तुत अध्ययन1 के अनुसार दण्ड एक है। ये दोनों सूत्र परस्पर विरोधी नहीं हैं, किन्तु सापेक्ष दृष्टि से प्रतिपादित हैं।
आत्मा एक है। यह एकत्व द्रव्य की दृष्टि से है। जम्बूद्वीप एक है। यह एकत्व क्षेत्र की दृष्टि से है। एक समय में एक ही मन होता है। यह काल-सापेक्ष एकत्व का प्रतिपादन है। एक समय में मन की दो प्रवृत्तियां नहीं होती, इसलिए यह एकत्व काल की दृष्टि से है।
शब्द एक है। यह एकत्व भाव (पर्याय, अवस्था-भेद) की दृष्टि से है। शब्द पुद्गल का एक पर्याय है। प्रस्तुत अध्ययन में द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव-इन चारों दृष्टियों से वस्तुतत्त्व का विमर्श किया गया है।
विषय-वस्तु
प्रस्तुत अध्ययन का मुख्य प्रतिपाद्य तत्त्ववाद (द्रव्यानुयोग) है। कुछ सूत्र आचार (चरण-करणानुयोग) से भी सम्बन्धित हैं।
भगवान् महावीर अकेले ही निर्वाण को प्राप्त हुए थे। इस ऐतिहासिक तथ्य की सूचना भी प्रस्तुत अध्ययन में मिलती है।
इसमें कालचक्र और ज्योतिष्चक्र सम्बन्धी सूत्र भी उपलब्ध हैं।
इस प्रकार प्रस्तुत अध्याय में अनेक विषय संगृहीत हैं।
रचना-शैली
प्रस्तुत अध्ययन के अधिकांश सूत्र विशेषण और वर्णन रहित हैं। जम्बूद्वीप का लम्बा वर्णन किया है। वह समूचे अध्ययन के रचनाक्रम से भिन्न-सा प्रतीत होता है। किन्तु प्रस्तुत स्थान में वर्णन अनावश्यक नहीं है। अभयदेव सूरी ने उसकी सार्थकता बतलाते हुए लिखा है-उक्त वर्णन वाला जम्बूद्वीप एक ही है। इस वर्णन से भिन्न आकार वाले जम्बूद्वीप बहुत हैं।
स्थान या अध्ययन?
स्थानांग के विभाग अधिकांशतया स्थान के नाम से प्रसिद्ध हैं। वृत्तिकार ने उन्हें 'अध्ययन' भी कहा है। प्रत्येक अध्ययन में एक ही संख्या के लिए स्थान है, इसलिए अध्ययन का नाम स्थान रखना भी उचित है। प्रस्तुत विभाग को प्रथम स्थान या प्रथम अध्ययन दोनों कहा जा सकता है।
निक्षेप
प्रस्तुत अध्ययन का आकार छोटा है। इसका कारण विषय का संक्षेप है। इसके अनेक विषयों का विस्तार अग्रिम अध्ययनों में मिलता है। आधार-संकलन की दृष्टि से यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।
पढमं ठाणं : पहला स्थान
मूल
1. सुयं मे आउसं! तेणं भगवता एवमक्खायं-
हिन्दी अनुवाद
1. आयुष्मान्! मैंने सुना, भगवान ने ऐसा कहा है।
अत्थिवाय-पदं
2. एगे आया।
अस्तिवाद-पद
2. आत्मा1 एक है।
3. एगे दंडे।
3. दंड2 एक है।
4. एगा किरिया।
4. क्रिया3 (प्रवृत्ति) एक है।
5. एगे लोए।
5. लोक4 एक है।
6. एगे अलोए।
6. अलोक5 एक है।
7. एगे धम्मे।
7. धर्म6 (धर्मास्तिकाय) एक है।
8. एगे अहम्मे।
8. अधर्म7 (अधर्मास्तिकाय) एक है।
9. एगे बंधे।
9. बंध8 एक है।
10. एगे मोक्खे।
10. मोक्ष9 एक है।
11. एगे पुण्णे।
11. पुण्य10 एक है।
12. एगे पावे।
12. पाप11 एक है।
13. एगे आसवे।
13. आश्रव12 एक है।
14. एगे संवरे।
14. संवर13 एक है।
15. एगा वेयणा।
15. वेदना14 एक है।
16. एगा णिज्जरा।
16. निर्जरा15 एक है।
पइण्णग-पदं
17. एगे जीवे पाडिक्एणं सरीरएणं।
प्रकीर्णक-पद
17. प्रत्येक शरीर में जीव एक है।16
18. एगा जीवाणं अपरिआइत्ता विगुव्वणा
18. अपर्यादाय (बाह्य पुद्गलों को ग्रहण किए बिना होने वाली) विक्रिया एक है।
19. एगे मणे।
19. मन17 एक है।
20. एगा वई।
20. वचन18 एक है।
21. एगे काय-वायामे।
21. कायव्यायाम19 एक है।
22. एगा उप्पा।
22. उत्पत्ति20 एक है।
23. एगा वियती।
23. विगति21 (विनाश) एक है।
24. एगा वियच्चा।
24. विशिष्ट चित्तवृत्ति22 एक है।
25. एगा गती।
25. गति23 एक है।
26. एगा आगती।
26. आगति24 एक है।
27. एगे चयणे।
27. च्यवन25 एक है।
28. एगे उववाए।
28. उपपात26 एक है।
29. एगा तक्का।
29. तर्क27 एक है।
30. एगा सण्णा।
30. संज्ञा28 एक है।
31. एगा मण्णा।
31. मनन29 एक है।
32. एगा विण्णू।
32. विद्वत्ता30 एक है।
33. एगा वेयणा।
33. वेदना31 एक है।
34. एगे छेयणे।
34. छेदन32 एक है।
35. एगे भेयणे।
35. भेदन33 एक है।
36. एगे मरणे अंतिमसारीरियाणं।
36. अंतिमशरीरी34 जीवों का मरण एक है।
37. एगे संसुद्धे अहाभूए पत्ते।
37. जो संशुद्ध यथाभूत35 और पात्र है वह एक है।
38. एगे दुक्खे जीवाणं एगभूए।
38. प्रत्येक जीव का दुःख एक और एकभूत है36।
39. एगा अहम्मपडिमा, जं से आया परिकिलेसति।
39. अधर्मप्रतिमा37 एक है जिससे आत्मा परिक्लेश को प्राप्त होता है।
40. एगा धम्मपडिमा, जं से आया पज्जवजाए।
40. धर्मप्रतिमा38 एक है, जिससे आत्मा पर्यवजात होता है (ज्ञान आदि की विशेष बुद्धि को प्राप्त होता है)।
41. एगे मणे देवासुरमणुयाणं तंसि तंसि समयंसि।
41. देव, असुर और मनुष्य जिस समय चिंतन करते हैं, उस समय उनके एक मन होता है।39
42. एगा वई देवासुरमणुयाणं तंसि तंसि समयंसि।
42. देव, असुर और मनुष्य जिस समय बोलते हैं, उस समय उनके एक वचन होता है।40
43. एगे काय-वायामे देवासुरमणुयाणं तंसि तंसि समयंसि।
43. देव, असुर और मनुष्य जिस समय काय-व्यापार करते हैं, उस समय उनके एक काय-व्यायाम होता है।41
44. एगे उट्ठाण-कम्म-बल-वीरिय- पुरिसकार-परक्कमे देवासुरमणुयाणं तंसि तंसि समयंसि।
44. देव, असुर और मनुष्यों के एक समय में एक ही उत्थान, कर्म, बल, वीर्य, पुरुषकार अथवा पराक्रम होता है।42
45. एगे णाणे।
45. ज्ञान43 एक है।
46. एगे दंसणे।
46. दर्शन44 एक है।
47. एगे चरित्ते।
47. चरित्र45 एक है।
48. एगे समए।
48. समय46 एक है।
49. एगे पएसे।
49. प्रदेश47 एक है।
50. एगे परमाणू।
50. परमाणु48 एक है।
51. एगा सिद्धी
51. सिद्धि एक है।
52. एगे सिद्धे।
52. सिद्ध एक है।
53. एगे परिणिव्वाणे।
53. परिनिर्वाण एक है।
54. एगे परिणिव्वुए।
54. परिनिर्वृत एक है।
पोग्गल-पदं
55. एगे सद्दे।
पुद्गल-पद
55. शब्द49 एक है।
56. एगे रूवे।
56. रूप50 एक है।
57. एगे गंधे।
57. गंध51 एक है।
58. एगे रसे।
58. रस52 एक है।
59. एगे फासे।
59. स्पर्श53 एक है।
60. एगे सुब्भिसद्दे।
60. शुभ-शब्द54 एक है।
61. एगे दुब्भिसद्दे।
61. अशुभ-शब्द55 एक है।
62. एगे सुरूवे।
62. शुभ-रूप56 एक है।
63. एगे दुरूवे।
63. अशुभ-रूप57 एक है।
64. एगे दीहे।
64. दीर्घ58 एक है।
65. एगे हस्से।
65. ह्रस्व59 एक है।
66. एगे वट्टे।
66. वृत्त60 एक है।
67. एगे तंसे।
67. त्रिकोण61 एक है।
68. एगे चउरंसे।
68. चतुष्कोण62 एक है।
69. एगे पिहुले।
69. विस्तीर्ण63 एक है।
70. एगे परिमंडले।
70. परिमंडल64 एक है।
71. एगे किण्हे।
71. कृष्ण65 एक है।
72. एगे णीले।
72. नील66 एक है।
73. एगे लोहिए।
73. लोहित67 एक है।
74. एगे हालिद्दे।
74. हारिद्र68 एक है।
75. एगे सुक्किल्ले।
75. शुक्ल69 एक है।
76. एगे सुब्भिगंधे।
76. शुभ-गंध70 एक है।
77. एगे दुब्भिगंधे।
77. अशुभ-गंध71 एक है।
78. एगे तित्ते।
78. तीता72 एक है।
79. एगे कडुए।
79. कडुआ73 एक है।
80. एगे कसाए।
80. कसैला74 एक है।
81. एगे अंबिले।
81. आम्ल75 (खट्टा) एक है।
82. एगे महुरे।
82. मधुर76 एक है।
83. एगे कक्खडे।
83. कर्कश77 एक है।
84. एगे मउए।
84. मृदु78 एक है।
85. एगे गरुए।
85. गुरु79 एक है।
86. एगे लहुए।
86. लघु80 एक है।
87. एगे सीते।
87. शीत81 एक है।
88. एगे उसिणे।
88. उष्ण82 एक है।
89. एगे णिद्धे।
89. स्निग्ध83 एक है।
90. एगे लुक्खे।
90. रूक्ष84 एक है।
अट्ठारसपाव-पदं
91. एगे पाणातिवाए।
अष्टादशपाप-पद
91. प्राणातिपात एक है।
92. एगे मुसावाए।
92. मृषावाद एक है।
93. एगे अदिण्णादाणे।
93. अदत्तादान एक है।
94. एगे मेहुणे।
94. मैथुन एक है।
95. एगे परिग्गहे।
95. परिग्रह एक है।
96. एगे कोहे।
96. क्रोध एक है।
97. एगे माणे।
97. मान एक है।
98. एगा माया।
98. माया एक है।
99. एगे लोभे।
99. लोभ एक है।
100. एगे पेज्जे।
100. प्रेम एक है।
101. एगे दोसे।
101. द्वेष एक है।
102. एगे कलहे।
102. कलह एक है।
103. एगे अब्भक्खाणे।
103. अभ्याख्यान एक है।
104. एगे पेसुण्णे।
104. पैशुन्य एक है।
105. एगे परपरिवाए।
105. परपरिवाद एक है।
106. एगा अरतिरती।
106. अरति-रति एक है।
107. एगे मायामोसे।
107. मायामृषा85 एक है।
108. एगे मिच्छादंसणसल्ले।
108. मिथ्यादर्शनशल्य एक है।
अट्ठारसपाव-वेरमण-पदं
109. एगे पाणाइवाय-वेरमणे।
अष्टादशपाप-विरमण-पद
109. प्राणातिपात-विरमण एक है।
110. एगे मुसावाय-वेरमणे।
110. मृषावाद-विरमण एक है।
111. एगे अदिण्णादाण-वेरमणे।
111. अदत्तादान-विरमण एक है।
112. एगे मेहुण-वेरमणे।
112. मैथुन-विरमण एक है।
113. एगे परिग्गह-वेरमणे।
113. परिग्रह-विरमण एक है।
114. एगे कोह-विवेगे।
114. क्रोध-विवेक एक है।
115. एगे माण-विवेगे।
115. मान-विवेक एक है।
116. एगे माया-विवेगे।
116. माया-विवेक एक है।
117. एगे लोभ-विवेगे।
117. लोभ-विवेक एक है।
118. एगे पेज्ज-विवेगे।
118. प्रेम-विवेक एक है।
119. एगे दोस-विवेगे।
119. द्वेष-विवेक एक है।
120. एगे कलह-विवेगे।
120. कलह-विवेक एक है।
121. एगे अब्भक्खाण-विवेगे।
121. अभ्याख्यान-विवेक एक है।
122. एगे पेसुण-विवेगे।
122. पैशुन्य-विवेक एक है।
123. एगे परपरिवाय-विवेगे।
123. परपरिवाद-विवेक एक है।
124. एगे अरतिरति-विवेगे।
124. अरति-रति-विवेक एक है।
125. एगे मायामोस-विवेगे।
125. मायामृषा-विवेक एक है।
126. एगे मिच्छादंसणसल्ल-विवेगे।
126. मिथ्यादर्शनशल्य-विवेक एक है।
ओसप्पिणी-उस्सप्पिणी-पदं
127. एगा ओसप्पिणी।
अवसर्पिणी-उत्सर्पिणी-पद
127. अवसर्पिणी86 एक है।
128. एगा सुसम-सुसमा।
128. सुषमसुषमा एक है।
129. एगा सुसमा।
129. सुषमा एक है।
130. एगा सुसम-दूसमा।
130. सुषमदुषमा एक है।
131. एगा दूसम-सुसमा।
131. दुषमसुषमा एक है।
132. एगा दूसमा।
132. दुषमा एक है।
133. एगा दूसम-दूसमा।
133. दुषमदुषमा एक है।
134. एगा उस्सप्पिणी।
134. उत्सर्पिणी87 एक है।
135. एगा दुस्सम-दुस्समा।
135. दुषमदुषमा एक है।
136. एगा दुस्समा।
136. दुषमा एक है।
137. एगा दुस्सम-सुसमा।
137. दुषमासुषमा एक है।
138. एगा सुसम-दुस्समा।
138. सुषमदुषमा एक है।
139. एगा सुसमा।
139. सुषमा एक है।
140. एगा सुसम-सुसमा।
140. सुषमसुषमा एक है।
चउवीसदंडग-पदं
141. एगा णेरइयाणं वग्गणा।
चतुर्विंशतिदण्डक-पद
141. नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।88
142. एगा असुरकुमाराणं वग्गणा।
142. असुरकुमार देवों की वर्गणा एक है।
143. एगा णागकुमाराणं वग्गणा।
143. नागकुमार देवों की वर्गणा एक है।
144. एगा सुवण्णकुमाराणं वग्गणा।
144. सुपर्णकुमार देवों की वर्गणा एक है।
145. एगा विज्जुकुमाराणं वग्गणा।
145. विद्युत्कुमार देवों की वर्गणा एक है।
146. एगा अग्गिकुमाराणं वग्गणा।
146. अग्निकुमार देवों की वर्गणा एक है।
147. एगा दीवकुमाराणं वग्गणा।
147. द्वीपकुमार देवों की वर्गणा एक है।
148. एगा उदहिकुमाराणं वग्गणा।
148. उदधिकुमार देवों की वर्गणा एक है।
149. एगा दिसाकुमाराणं वग्गणा।
149. दिशाकुमार देवों की वर्गणा एक है।
150. एगा वायुकुमाराणं वग्गणा।
150. वायुकुमार देवों की वर्गणा एक है।
151. एगा थणियकुमाराणं वग्गणा।
151. स्तनितकुमार देवों की वर्गणा एक है।
152. एगा पुढविकाइयाणं वग्गणा।
152. पृथ्वीकायिक जीवों की वर्गणा एक है।
153. एगा आउकाइयाणं वग्गणा।
153. अप्कायिक जीवों की वर्गणा एक है।
154. एगा तेउकाइयाणं वग्गणा।
154. तेजस्कायिक जीवों की वर्गणा एक है।
155. एगा वाउकाइयाणं वग्गणा।
155. वायुकायिक जीवों की वर्गणा एक है।
156. एगा वणस्सइकाइयाणां वग्गणा।
156. वनस्पतिकायिक जीवों की वर्गणा एक है।
157. एगा बेइंदियाणं वग्गणा।
157. द्वीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
158. एगा तेइंदियाणं वग्गणा।
158. त्रीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
159. एगा चउरिंदियाणं वग्गणा।
159. चतुरिन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
160. एगा पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं वग्गणा।
160. पञ्चेन्द्रिय-तिर्यञ्चयोनिक जीवों की वर्गणा एक है।
161. एगा मणुस्साणं वग्गणा।
161. मनुष्यों की वर्गणा एक है।
162. एगा वाणमंतराणं वग्गणा।
162. वानमंतर देवों की वर्गणा एक है।
163. एगा जोइसियाणं वग्गणा।
163. ज्योतिष्क देवों की वर्गणा एक है।
164. एगा वेमाणियाणं वग्गणा।
164. वैमानिक देवों की वर्गणा एक है।
भव-अभव-सिद्धिय-पदं
165. एगा भवसिद्धियाणं वग्गणा।
भव-अभव-सिद्धिक-पदं
165. भवसिद्धिक89 जीवों की वर्गणा एक है।
166. एगा अभवसिद्धियाणं वग्गणा।
166. अभवसिद्धिक90 जीवों की वर्गणा एक है।
167. एगा भवसिद्धियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
167. भवसिद्धिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
168. एगा अभवसिद्धियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
168. अभवसिद्धिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
169. एवं जाव एगा भवसिद्धियाणं वेमाणियाणं वग्गणा। एगा अभवसिद्धियाणं वेमाणियाणं वग्गणा।
169. इसी प्रकार भवसिद्धिक और अभव-सिद्धिक वैमानिक तक के सभी दण्डकों की वर्गणा एक है।
दिट्ठि-पदं
170. एगा सम्मद्दिट्ठियाणं वग्गणा।
दृष्टि-पद
170 सम्यक्दृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
171. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं वग्गणा।
171. मिथ्यादृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
172. एगा सम्मामिच्छद्दिट्ठियाणं वग्गणा।
172. सम्यक्मिथ्यादृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
173. एगा सम्मद्दिट्ठियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
173. सम्यक्दृष्टि नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
174. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
174. मिथ्यादृष्टि नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
175. एगा सम्मामिच्छद्दिट्ठियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
175. सम्यक्मिथ्यादृष्टि नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
176. एवं जाव थणियकुमाराणं वग्गणा।
176. इसी प्रकार असुरकुमार से स्तनितकुमार तक के सम्यक्दृष्टि, मिथ्यादृष्टि और सम्यक्- मिथ्यादृष्टि देवों की वर्गणा एक-एक है।
177. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं पुढवि-क्काइयाणं वग्गणा।
177. पृथ्वीकायिक मिथ्यादृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
178. एवं जाव वणस्सइकाइयाणं।
178. इसी प्रकार अप्कायिक जीवों से लेकर वनस्पतिकायिक तक के जीवों की वर्गणा एक-एक है।
179. एगा सम्मद्दिट्ठियाणं बेइंदियाणं वग्गणा।
179. सम्यक्दृष्टि द्वीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
180. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं बेइंदियाणं वग्गणा।
180. मिथ्यादृष्टि द्वीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
181. एगा सम्मद्दिट्ठियाणं तेइंदियाणं वग्गणा।
181. सम्यक्दृष्टि त्रीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
182. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं तेइंदियाणं वग्गणा।
182. मिथ्यादृष्टि त्रीन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
183. एगा सम्मद्दिट्ठियाणं चउरिंदियाणं वग्गणा।
183. सम्यक्दृष्टि चतुरिन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
184. एगा मिच्छद्दिट्ठियाणं चउरिंदियाणं वग्गणा।
184. मिथ्यादृष्टि चतुरिन्द्रिय जीवों की वर्गणा एक है।
185. सेसा जहा णेरइया जाव एगा सम्मामिच्छद्दिट्ठियाणं वेमाणियाणं वग्गणा।
185. सम्यक्दृष्टि, मिथ्यादृष्टि और सम्यक्-मिथ्यादृष्टि शेष दण्डकों (पञ्चेन्द्रिय- तिर्यञ्चयोनिक, मनुष्य, वानमंतर, ज्योतिष्क और वैमानिकों) की वर्गणा एक-एक है।
कण्ह-सुक्क-पक्खिय-पदं
186. एगा कण्हपक्खियाणं वग्गणा।
कृष्ण-शुक्ल-पाक्षिक-पद
186. कृष्ण-पाक्षिक91 जीवों की वर्गणा एक है।
187. एगा सुक्कपक्खियाणं वग्गणा।
187. शुक्ल-पाक्षिक92 जीवों की वर्गणा एक है।
188. एगा कण्हपक्खियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
188. कृष्ण-पाक्षिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
189. एगा सुक्कपक्खियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
189. शुक्ल-पाक्षिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
190. एवं चउवीसदंडओ भाणियव्वो।
190. इसी प्रकार शेष सभी कृष्ण-पाक्षिक और शुक्ल-पाक्षिक दण्डकों की वर्गणा एक -एक है।
लेसा-पदं
191. एगा कण्हलेसाणं वग्गणा।
लेश्या-पद
191. कृष्णलेश्या93 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
192. एगा णीललेसाणं वग्गणा।
192. नीललेश्या94 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
193. एगा काउलेसाणं वग्गणा।
193. कापोतलेश्या95 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
194. एगा तेउलेसाणं वग्गणा।
194. तेजोलेश्या96 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
195. एगा पम्ह (म्म?) लेसाणं वग्गणा।
195. पद्मलेश्या97 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
196. एगा सुक्कलेसाणं वग्गणा।
196. शुक्ललेश्या98 वाले जीवों की वर्गणा एक है।
197. एगा कण्हलेसाणं णेरइयाणं वग्गणा।
197. कृष्णलेश्या वाले नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
198. एगा णीललेसाणं णेरइयाणं वग्गणा।
198. नीललेश्या वाले नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
199. एगा काउलेसाणं णेरइयाणं वग्गणा।
199. कापोतलेश्या वाले नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
200. एवं-जस्स जइ लेसाओ भवणवइ-वाणमंतर-पुढविआउवण-स्सइकाइयाणं च चत्तारि लेसाओ, तेउ-वाउ-बेइंदिय-तेइंदिय-चउरिंदि-याणं तिण्णि लेसाओ, पंचिंदिय-तिरिक्खजोणियाणं मणुस्साणं छल्लेसाओ, जोतिसयाणं एगा तेउलेसा, वेमाणियाणं तिण्णि उवरिमलेसाओ।
200. इसी प्रकार जिनमें जितनी लेश्याएं होती हैं (उनके अनुपात से उनकी एक-एक वर्गणा है)। भवनपति, वानमंतर, पृथ्वी, जल और वनस्पतिकायिक जीवों में प्रथम चार लेश्याएं होती हैं। अग्नि, वायु, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय जीवों में प्रथम तीन लेश्याएं होती हैं। पञ्चेन्द्रिय-तिर्यग्योनिज और मनुष्यों के छहों लेश्याएं होती हैं। ज्योतिष्क देवों के एक तेजोलेश्या होती है। वैमानिक देवों के अन्तिम तीन लेश्याएं होती हैं।
201. एगा कण्हलेसाणं भवसिद्धियाणं वग्गणा।
201. कृष्णलेश्या वाले भवसिद्धिक जीवों की वर्गणा एक है।
202. एगा कण्हलेसाणं अभव-सिद्धियाणं वग्गणा।
202. कृष्णलेश्या वाले अभवसिद्धिक जीवों की वर्गणा एक है।
203. एवं-छसुवि लेसासु दो दो पयाणि भाणियव्वाणि।
203. इसी प्रकार छहों (कृष्ण, नील, कापोत, तेजः, पद्म और शुक्ल) लेश्या वाले भवसिद्धिक और अभवसिद्धिक जीवों की वर्गणा एक-एक है।
204. एगा कण्हलेसाणं भवसिद्धियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
204. कृष्णलेश्या वाले भवसिद्धिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
205. एगा कण्हलेसाणं अभव-सिद्धियाणं णेरइयाणं वग्गणा।
205. कृष्णलेश्या वाले अभवसिद्धिक नारकीय जीवों की वर्गणा एक है।
206. एवं-जस्स जति लेसाओ तस्स ततियाओ भाणियव्वाओ जाव वेमाणियाणं।
206. इसी प्रकार जिनके जितनी लेश्याएं होती हैं, उनके अनुपात से भवसिद्धिक और अभवसिद्धिक वैमानिक पर्यन्त सभी दण्डकों की वर्गणा एक-एक है।
207. एगा कण्हलेसाणं सम्मद्दिट्ठियाणं वग्गणा।
207. कृष्णलेश्या वाले सम्यक्दृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
208. एगा कण्हलेसाणं मिच्छद्दिट्ठियाणं वग्गणा।
208. कृष्णलेश्या वाले मिथ्यादृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
209. एगा कण्हलेसाणं सम्मामिच्छ-द्दिट्ठियाणं वग्गणा।
209. कृष्णलेश्या वाले सम्यक्मिथ्यादृष्टि जीवों की वर्गणा एक है।
210. एवं-छसुवि लेसासु जाव वेमाणियाणं जेसिं जइ दिट्ठीओ।
210. इसी प्रकार कृष्ण आदि छहों लेश्या वाले वैमानिक पर्यन्त सभी जीवों में, जिन जीवों में जितनी दृष्टियां होती हैं, उनके अनुपात से उनकी एक-एक वर्गणा है।
211. एगा कण्हलेसाणं कण्ह-पक्खियाणं वग्गणा।
211. कृष्णलेश्या वाले कृष्ण-पाक्षिक जीवों की वर्गणा एक है।
212. एगा कण्हलेसाणं सुक्क-पक्खियाणं वग्गणा।
212. कृष्णलेश्या वाले कृष्ण-पाक्षिक जीवों की वर्गणा एक है।
213. जाव वेमाणियाणं जस्स जति लेसाओ। एए अट्ठ चउवीसदंडया।
213. इसी प्रकार जिनमें जितनी लेश्याएं होती हैं, उनके अनुपात से कृष्ण-पाक्षिक और शुक्ल-पाक्षिक जीवों की वर्गणा एक-एक है। ये ऊपर बताए हुए चौबीस दण्डकों की वर्गणा के आठ प्रकरण हैं।
सिद्ध-पदं
214. एगा तित्थसिद्धाणं वग्गणा।
सिद्ध-पदं
214. तीर्थ-सिद्धों99 की वर्गणा एक है।
215. एगा अतित्थसिद्धाणं वग्गणा।
215. अतीर्थ-सिद्धों100 की वर्गणा एक है।
216. एगा तित्थगरसिद्धाणं वग्गणा।
216. तीर्थंकर-सिद्धों101 की वर्गणा एक है।
217. एगा अतित्थगरसिद्धाणं वग्गणा।
217. अतीर्थंकर-सिद्धों102 की वर्गणा एक है।
218. एगा सयंबुद्धसिद्धाणं वग्गणा।
218. स्वयंबुद्ध-सिद्धों103 की वर्गणा एक है।
219. एगा पत्तेयबुद्धसिद्धाणं वग्गणा।
219. प्रत्येकबुद्ध-सिद्धों104 की वर्गणा एक है।
220. एगा बुद्धबोहियसिद्धाणं वग्गणा।
220. बुद्धबोधित-सिद्धों105 की वर्गणा एक है।
221. एगा इत्थीलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
221. स्त्रीलिङ्ग-सिद्धों106 की वर्गणा एक है।
222. एगा पुरिसलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
222. पुरुषलिङ्ग-सिद्धों107 की वर्गणा एक है।
223. एगा णपुंसकलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
223. नपुंसकलिङ्ग-सिद्धों108 की वर्गणा एक है।
224. एगा सलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
224. स्वलिङ्ग-सिद्धों109 की वर्गणा एक है।
225. एगा अण्णलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
225. अन्यलिङ्ग-सिद्धों110 की वर्गणा एक है।
226. एगा गिहिलिंगसिद्धाणं वग्गणा।
226. गृहिलिङ्ग-सिद्धों111 की वर्गणा एक है।
227. एगा एक्कसिद्धाणं वग्गणा।
227. एक-सिद्धों112 की वर्गणा एक है।
228. एगा अणिक्कसिद्धाणं वग्गणा।
228. अनेक-सिद्धों113 की वर्गणा एक है।
229. एगा अपढमसमयसिद्धाणं वग्गणा, एवं-जाव अणंतसमयसिद्धाणं वग्गणा।
229. दूसरे समय के सिद्धों की वर्गणा एक है। इसी प्रकार तीसरे, चौथे यावत् अनन्त समय के सिद्धों की वर्गणा एक-एक है।
पोग्गल-पदं
230. एगा परमाणुपोग्गलाणं वग्गणा, एवं-जाव एगा अणंतपएसियाणं खंधाणं वग्गणा।
पुद्गल-पद
230. परमाणु-पुद्गल की वर्गणा एक है। इसी प्रकार द्विप्रदेशी, त्रिप्रदेशी यावत् अनन्त- प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा एक-एक है।
231. एगा एगपएसोगाढाणं पोग्गलाणं वग्गणा जाव एगा असंखेज्जपएसोगाढाणं पोग्गलाणं वग्गणा।
231. एक प्रदेशावगाढ पुद्गलों की वर्गणा एक है। इसी प्रकार दो, तीन यावत् असंख्य-प्रदेशावगाढ पुद्गलों की वर्गणा एक-एक है।
232. एगा एगसमयठितियाणं पोग्गलाणं वग्गणा जाव एगा असंखेज्जसमय- ठितियाणं पोग्गलाणं वग्गणा।
232. एक समय की स्थिति वाले पुद्गलों की वर्गणा एक है। इसी प्रकार दो, तीन यावत् असंख्य-समय की स्थिति वाले पुद्गलों की वर्गणा एक-एक है।
233. एगा एगगुणकालगाणं पोग्गलाणं वग्गणा जाव एगा असंखेज्जगुण-कालगाणं पोग्गलाणं वग्गणा, एगा अणंतगुणकालगाणं पोग्गलाणं वग्गणा।
233. एक गुण काले पुद्गलों की वर्गणा एक है। इसी प्रकार दो या तीन यावत् असंख्य गुण काले पुद्गलों की वर्गणा एक-एक है। अनंत गुण काले पुद्गलों की वर्गणा एक है।
234. एवं-वण्णा गंधा रसा फासा भाणियव्वा जाव एगा अणंतगुण- लुक्खाणं पोग्गलाणं वग्गणा।
234. इसी प्रकार सभी वर्ण, गंध, रस और स्पर्शों के एक गुण वाले यावत् अनंत गुण रूक्ष स्पर्श वाले पुद्गलों की वर्गणा एक-एक है।
235. एगा जहण्णपएसियाणं खंधाणं वग्गणा।
235. जघन्य-प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा एक है।
236. एगा उक्कस्सपएसियाणं खंधाणं वग्गणा।
236. उत्कृष्ट-प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा एक है।
237. एगा अजहण्णुक्कस्सपएसियाणं खंधाणं वग्गणा।
237. मध्यम (न जघन्य, न उत्कृष्ट) प्रदेशी स्कंधों की वर्गणा एक है।
238. एगा जहण्णोगाहणगाणं खंधाणं वग्गणा।
238. जघन्य अवगाहना वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
239. एगा उक्कोसोगाहणगाणं खंधाणं वग्गणा।
239. उत्कृष्ट अवगाहना वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
240. एगा अजहण्णुक्कोसोगाहणगाणं खंधाणं वग्गणा।
240. मध्यम (न जघन्य, न उत्कृष्ट) अवगाहना वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
241. एगा जहण्णठितियाणं खंधाणं वग्गणा।
241. जघन्य स्थिति वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
242. एगा उक्कसठितियाणं खंधाणं वग्गणा।
242. उत्कृष्ट स्थिति वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
243. एगा अजहण्णुक्कोसठितियाणं खंधाणं वग्गणा।
243. मध्यम (न जघन्य, न उत्कृष्ट) स्थिति वाले स्कंधों की वर्गणा एक है।
244. एगा जहण्णगुणकालगाणं खंधाण वग्गणा।
244. जघन्य गुण काले स्कंधों की वर्गणा एक है।
245. एगा उक्कस्सगुणकालगाणं खंधाणं वग्गणा।
245. उत्कृष्ट गुण वाले स्कन्धों की वर्गणा एक है।
246. एगा अजहण्णुक्कस्सगुणकालगाणं खंधाणं वग्गणा।
246. मध्यम (न जघन्य, न उत्कृष्ट) गुण काले स्कन्धों की वर्गणा एक है।
247. एवं-वण्ण-गंध-रस-फासाणं वग्गणा भाणियव्वा जाव एगा अजहण्णुक्कस्स- गुणलुक्खाणं पोग्गलाणं (खंधाणं?) वग्गणा।
247. इसी प्रकार शेष सभी वर्ण, गंध, रस और स्पर्शों के जघन्यगुण, उत्कृष्टगुण और मध्यम (न जघन्य, न उत्कृष्ट) गुण वाले पुद्गलों (स्कंधों?) की वर्गणा एक-एक है।
जंबूद्दीव-पदं
248. एगे जंबुद्दीवे दीवे सव्वदीव-समुद्दाणं सव्वब्भंतराए सव्वखुड्डाए, वट्टे तेल्लापूयसंठाणसंठिए, वट्टे रहचक्कवालसंठाणसंठिए, वट्टे पुक्खरकण्णियासंठाणसंठिए, वट्टे पडिपुण्णचंदसंठाणसंठिए, एगं जोयणसयसहस्सं आयामविक्खंभेणं, तिण्णि जोयणसयसहस्साइं सोलस-हस्साइं दोण्णि य सत्तावीसे जोयणसए तिण्णि य कोसे अट्ठावीसं च धणुसयं तेरसअंगुलाइं अद्धंगुलगं च किंचि-विसेसाहिए परिक्खेवेणं।
जम्बूद्वीप-पद
248. सब द्वीपों और समुद्रों में जम्बूद्वीप नाम का एक द्वीप है। वह सब द्वीपसमुद्रों के मध्य में है। वह सबसे छोटा है। वह तेल के पूडे के संस्थान जैसा, रथ के चक्के के संस्थान जैसा, कमल की कर्णिका के संस्थान जैसा तथा प्रतिपूर्ण चंद्र के संस्थान जैसा वृत्त है। वह एक लाख योजन लंबा-चौड़ा है। उसकी परिधि तीन लाख, सोलह हजार, दो सौ सत्ताईस योजन, तीन कोस, अट्ठाईस धनुष, तेरह अंगुल और अर्द्धाङ्गुल से कुछ अधिक है।
महावीर-णिव्वाण-पदं
249. एगे समणे भगवं महावीरे इमीसे ओसप्पिणीए चउव्वीसाए तित्थगराणं चरमतित्थयरे सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतगडे परिणिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
महावीर-निर्वाण-पद
249. इस अवसर्पिणी के चौबीस तीर्थंकरों में चरम तीर्थंकर श्रमण भगवान् महावीर अकेले ही सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अंतकृत, परिनिवृत और सब दुःखों से रहित हुए।
देव-पदं
250. अणुत्तरोववाइया णं देवा एगं रयणिं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
देव-पद
250. अनुत्तरोपपातिक देवों की ऊंचाई एक हाथ की होती है।
णक्खत्त-पदं
251. अद्दाणक्खत्ते एगतारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
251. आर्द्रा नक्षत्र का तारा एक है।
252. चित्ताणक्खत्ते एगतारे पण्णत्ते।
252. चित्रा नक्षत्र का तारा एक है।
253. सातिणक्खत्ते एगतारे पण्णत्ते।
253. स्वाति नक्षत्र का तारा एक है।
पोग्गल-पदं
254. एगपदेसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
254. एक प्रदेशावगाढ़ पुद्गल अनंत हैं।
255. एगसमयठितिया पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
255. एक समय स्थिति वाले पुद्गल अनंत हैं।
256. एगगुणकालगा पोग्गला अणंता पण्णत्ता जाव एगगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
256. एक गुण काले पुद्गल अनंत हैं। इसी प्रकार शेष वर्ण, गंध, रस और स्पर्शों के एक गुण वाले पुद्गल अनंत-अनंत हैं।
टिप्पण
स्थान-१
1. आत्मा (सू. 2)
जैन पद्धति के अनुसार आगम-सूत्र का प्रतिपादन और उसकी व्याख्या नय दृष्टि के आधार पर की जाती है। प्रस्तुत सूत्र संग्रहनय की दृष्टि से लिखा गया है। जैन तत्त्ववाद के अनुसार आत्मा अनंत हैं। संग्रह नय अनंत का एकत्व में समाहार करता है। इसीलिए अनंत आत्माओं का एक आत्मा के रूप में प्रतिपादन किया गया है।
अनुयोगद्वार (सू. 605) में तीन प्रकार की वक्तव्यता बतलाई गई है-
1. स्वसमयवक्तव्यता-जैन दृष्टिकोण का प्रतिपादन।
2. परसमयवक्तव्यता-जैनेतर दृष्टिकोण का प्रतिपादन।
3. स्वसमय-परसमयवक्तव्यता-जैन और जैनेतर दोनों दृष्टिकोणों का एक साथ प्रतिपादन।
नंदी सूत्रगत स्थानांग के विवरण में बतलाया गया है-स्थानांग में स्वसमय की स्थापना, परसमय की स्थापना और स्वसमय-परसमय की स्थापना की जाती है। इसके आधार पर जाना जा सकता है कि स्थानांग में तीनों प्रकार की वक्तव्यताएं हैं।
'एगे आया' यह सूत्र उभयवक्तव्यता का है। अनुयोगद्वारचूर्णि में इस सूत्र की जैन और वेदान्त दोनों दृष्टिकोणों से व्याख्या की गई है। जैन-दृष्टि के अनुसार उपयोग (चेतना का व्यापार) सब आत्मा का सदृश लक्षण है, अतः उपयोग (चेतना का व्यापार) की दृष्टि से आत्मा एक है। वेदान्त-दृष्टि के अनुसार आत्मा या ब्रह्म एक है।
इस प्रकार प्रस्तुत सूत्र में स्वसमय और परसमय दोनों स्थापित हैं।
जैन आगमों में आत्मा की एकता और अनेकता दोनों प्रतिपादित हैं। भगवान् महावीर की दृष्टि में उपनिषद् का एकात्मवाद और सांख्य का अनेकात्मवाद दोनों समन्वित हैं। उस समन्वय के मूल में दो नय हैं-संग्रह और व्यवहार। संग्रह अभेद-प्रधान और व्यवहार भेद-प्रधान नय है। संग्रहनय के अनुसार आत्मा एक है और व्यवहारनय के अनुसार आत्मा अनन्त हैं। आत्मा की इस एकानेकात्मकता का प्रतिपादन भगवान् महावीर के उत्तरकाल में भी होता रहा है। आचार्य अकलंक ने नाना ज्ञान-स्वभाव की दृष्टि से आत्मा की अनेकता और चैतन्य के एक स्वभाव की दृष्टि से उसकी एकता का प्रतिपादन कर उसके एकानेकात्मक स्वरूप का प्रतिपादन किया है। सांख्य-दर्शन के महान् आचार्य ईश्वर कृष्ण ने अनेकात्मवाद के समर्थन में तीन तत्त्व प्रस्तुत किये हैं-
1. जन्म, मरण और करण (इन्द्रिय) की विशेषता सब जीवों का एक साथ जन्म लेना, एक साथ मरना और एक साथ इन्द्रियविकल होना दृष्ट नहीं है।
2. अयुगपत् प्रवृत्ति-सब जीवों में एक साथ एक प्रवृत्ति का न होना।
3. त्रिगुण का विपर्यय-सत्व, रजस् और तमस् का विपर्यय होना, सब जीवों में उनकी एकरूपता का न होना।
जैन आगम में नानात्मवाद के समर्थन में जो तर्क दिये गए हैं, उनमें से कुछ वे हैं, जिनकी तुलना सांख्यदर्शन के तर्कों से की जा सकती है; और कुछ उनसे भिन्न हैं। जैन आगमों में प्रस्तुत तर्क वर्गीकृत रूप में पांच हैं-
1. एक व्यक्ति के दुःख को दूसरा व्यक्ति अपने में संक्रान्त नहीं कर सकता है।
2. एक व्यक्ति के द्वारा कृत कर्म के फल का दूसरा व्यक्ति प्रतिसंवेदन-अनुभव नहीं कर सकता।
3. मनुष्य अकेला जन्म लेता है, अकेला मरता है-सब न एक साथ जन्म लेते हैं और न एक साथ मरते हैं।
4. परित्याग और स्वीकार प्रत्येक व्यक्ति का अपना-अपना होता है।
5. क्रोध आदि का आवेग, संज्ञा, मनन, विज्ञान और वेदना प्रत्येक व्यक्ति की अपनी-अपनी होती है।
इन व्यक्तिगत विशेषताओं को देखते हुए एक समष्टि आत्मा को स्वीकार करने में अनेक सैद्धान्तिक बाधाएं उपस्थित होती हैं।
वेदान्त के आचार्यों ने प्रत्यग्-आत्मा को अपारमार्थिक सिद्ध करने में जो तर्क दिये हैं, वे बहुत समाधानकारक नहीं हैं।
2. दण्ड (सू. 3)
दण्ड दो प्रकार का होता है-द्रव्य दण्ड और भाव दण्ड।
द्रव्य दण्ड-लाठी आदि मारक सामग्री।
भाव दण्ड के तीन प्रकार हैं
1. मनोदण्ड-मन की दुष्प्रवृत्ति।
2. वाक्-दण्ड-वचन की दुष्प्रवृत्ति।
3. काय-दण्ड-शरीर की दुष्प्रवृत्ति।
सूत्रकृतांग सूत्र में क्रिया के 13 स्थान बतलाये गये हैं। वहां पांच स्थानों पर दण्ड शब्द का प्रयोग हुआ है-अर्थ दण्ड, अनर्थ दण्ड, हिंसा दण्ड, अकस्मात् दण्ड और दृष्टिविपर्यास दण्ड। यहां दण्ड शब्द हिंसा के अर्थ में प्रयुक्त है। विशेष जानकारी के लिए देखें उत्तराध्ययन, अ. 31 श्लोक 4 के दण्ड शब्द का टिप्पण।
3. क्रिया (सू. 4)
क्रिया का सामान्य अर्थ प्रवृत्ति है। आगम साहित्य में इसका अनेक अर्थों में प्रयोग हुआ है। संदर्भ के अनुसार क्रिया का प्रयोग सत्प्रवृत्ति और असत्प्रवृत्ति-दोनों के अर्थ में मिलता है। प्रथम आचारांग (1/5) में चार प्रकार के वादों का उल्लेख है। उनमें एक क्रियावाद है। भगवान् महावीर स्वयं क्रियावादी थे। दार्शनिक जगत् में यह एक प्रश्न था कि आत्मा अक्रिय है या सक्रिय? कुछ दार्शनिक आत्मा को अक्रिय या निष्क्रिय मानते थे। भगवान् महावीर आत्मा को सक्रिय मानते थे।
इस विश्व में ऐसी कोई वस्तु नहीं हो सकती, जिसमें क्रियाकारित्व न हो। वस्तु की परिभाषा इसी आधार पर की गई है। वस्तु वही है, जिसमें अर्थक्रिया की क्षमता है। जिसमें अर्थक्रिया की क्षमता नहीं है, वह अवस्तु है। यहां 'क्रिया' का प्रयोग वस्तु की अर्थक्रिया (स्वाभाविक क्रिया) के अर्थ में नहीं है, किन्तु वह विशेष प्रवृत्ति के अर्थ में है।
दूसरे स्थान (सू. 2-37) में क्रिया के वर्गीकृत प्रकार मिलते हैं।
4-7. लोक, अलोक, धर्म, अधर्म (सू. 5-8)
आकाश लोक और अलोक, इन दो भागों में विभक्त है। जिस आकाश में धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, काल, पुद्गलास्तिकाय और जीवास्तिकाय-ये पांचों द्रव्य मिलते हैं, उसे लोक कहा जाता है, और जहां केवल आकाश ही होता है, वह अलोक कहलाता है।
लोक और अलोक की सीमा रेखा धर्म (धर्मास्तिकाय) और अधर्म (अधर्मास्तिकाय) के द्वारा होती है। धर्म का लक्षण गति और अधर्म का लक्षण स्थिति है। जीव और पुद्गल की गति धर्म और स्थिति अधर्म के आलम्बन से होती है।
8-13. बंध यावत् संवर (सू. 9-14)
संख्यांकित छह सूत्रों (9-14) में नव तत्त्वों में से परस्पर प्रतिपक्षी छह तत्त्वों का निर्देश किया गया है।
बन्धन के द्वारा आत्मा के चैतन्य आदि गुण प्रतिबद्ध होते हैं। मोक्ष आत्मा की उस अवस्था का नाम है, जिसमें आत्मा के चैतन्य आदि गुण बन्धन से मुक्त हो जाते हैं, इसलिए बंध और मोक्ष में परस्पर प्रतिपक्ष भाव है।
पुण्य के द्वारा जीव को सुख की अनुभूति होती है और पाप के द्वारा उसे दुःख की अनुभूति होती है, इसलिए पुण्य और पाप में परस्पर प्रतिपक्ष भाव है।
आश्रव कर्म पुद्गलों को आकर्षित करता है और संवर उनका निरोध करता है, इसलिए आश्रव और संवर में परस्पर प्रतिपक्ष भाव है। दूसरे स्थान (सू. 1) में इनका प्रतिपक्षी युगल के रूप में उल्लेख मिलता है।
14-15. वेदना, निर्जरा (सू. 15-16)
प्रस्तुत स्थान में वेदना शब्द का दो स्थानों (15वें सूत्र में और 33वें सूत्र में) पर उल्लेख हुआ है। तेतीसवें सूत्र में वेदना का अर्थ अनुभूति है। यहां उसका अर्थ कर्मशास्त्रीय परिभाषा से संबद्ध है। निर्जरा नौ तत्त्वों में एक तत्त्व है। वेदना उसका पूर्वरूप है। पहले कर्म-पुद्गलों की वेदना होती है, फिर उनकी निर्जरा होती है। वेदना का अर्थ है स्वभाव से या उदीरणाकरण के द्वारा उदय क्षण में आए हुए कर्म-पुद्गलों का अनुभव करना। निर्जरा का अर्थ है अनुभूत कर्म-पुद्गलों का पृथक्करण और आत्मशोधन।
16. जीव (सू. 17)
आत्मा और जीव पर्यायवाची शब्द हैं। भगवती सूत्र (20/17) में जीव के तेईस नाम बतलाए हैं। उनमें पहला नाम जीव और दसवां नाम आत्मा है। सामान्य दृष्टि से ये पर्यायवाची शब्द हैं, किन्तु विशेष दृष्टि (समभिरूढ़नय की दृष्टि) से कोई भी शब्द दूसरे शब्द का पर्यायवाची नहीं होता। इस दृष्टि से आत्मा और जीव में अर्थ-भेद है। आत्मा का अर्थ है-अपने चैतन्य आदि गुणों और पर्यायों में सतत परिणमन करने वाला चेतनतत्त्व।
जीव का अर्थ है-शरीर और आयुष्य को धारण करने वाला चेतनतत्त्व।
एगे आया (1/2) में आत्मा का निर्देश देह-मुक्त चेतनतत्त्व के अर्थ में और प्रस्तुत सूत्र में जीव का निर्देश देह-बद्ध चेतनतत्त्व के अर्थ में हुआ प्रतीत होता है।
प्रस्तुत सूत्र में जीव के एकत्व का हेतु प्रत्येक शरीर बतलाया गया है। जैन तत्त्ववाद के अनुसार मुक्त और बद्ध--दोनों प्रकार के चेतनतत्त्व संख्या-परिमाण की दृष्टि से अनन्त हैं, किन्तु यहां जीव का एकत्व संख्या की दृष्टि से विवक्षित नहीं है। एक चेतन से दूसरे चेतन को व्यवच्छिन्न करने वाला शरीर है। 'यह एक जीव है'--यह इकाई शरीर के द्वारा ही अभिज्ञात होती है। अतः इसी दृष्टि से जीव का एकत्व विवक्षित है। इसकी तुलना वेदान्त-सम्मत प्रत्यग् आत्मा से होती है। उसके अनुसार परमार्थदृष्टि से आत्मा एक है, जिसे विश्वग् आत्मा कहा जाता है और व्यवहार-दृष्टि से आत्मा अनेक हैं, जिन्हें प्रत्यग् आत्मा कहा जाता है।
वेदान्त का दृष्टिकोण अद्वैतपरक है। अतः उसके आचार्य प्रत्यग् आत्मा को मानते हुए भी आत्मा के नानात्व को स्वीकार नहीं करते। उनका सिद्धान्त है कि प्रत्यग् आत्माओं का अस्तित्व विश्वग् आत्मा से निष्पन्न होता है। जो वस्तु जिससे अस्तित्व (आत्म-लाभ) को प्राप्त करती है वह उससे भिन्न नहीं हो सकती, जैसे-मिट्टी से अस्तित्व पाने वाले घट आदि उससे भिन्न नहीं हो सकते। इसी प्रकार समुद्र से अस्तित्व पाने वाले तरंग आदि उसे भिन्न नहीं हो सकते।
जैनदर्शन के अनुसार भी आत्मा एक और अनेक-ये दोनों सम्मत हैं, किन्तु एक आत्मा से अनेक आत्माएं निष्पन्न होती हैं, यह जैनदर्शन को मान्य नहीं है। चैतन्य के सादृश्य की दृष्टि से आत्मा एक है और चैतन्य की विभिन्न स्वतंत्र इकाइयों और देह-बद्धता के कारण वे अनेक हैं। दोनों अभ्युपगम दूसरे और प्रस्तुत सूत्र (17) से फलित होते हैं।
17-19. मन, वचन, कायव्यायाम (सू. 19-21)
आगम-साहित्य में प्रायः काययोग शब्द का प्रयोग किया गया है। काय-व्यायाम शब्द का प्रयोग दो बार इसी स्थान (1/21,43) में हुआ है। बौद्ध साहित्य में सम्यग् व्यायाम शब्द का प्रयोग प्राप्त है। उस समय में सामान्यप्रवृत्ति के अर्थ में भी व्यायाम शब्द का प्रयोग किया जाता था, ऐसा उक्त उद्धरणों से प्रतीत होता है। आयुर्वेद के ग्रन्थों में व्यायाम शब्द का प्रयोग काय की एक विशेष प्रवृत्ति के अर्थ में रूढ़ है।
20-21. उत्पत्ति, विगति (22-23)
जैन तत्त्ववाद के अनुसार विश्व की व्याख्या त्रिपदी के द्वारा की गई है। त्रिपदी के तीन अंग हैं-उत्पाद, व्यय और ध्रौव्य। उत्पाद और व्यय-ये दोनों परिवर्तन और ध्रौव्य वस्तु के स्थायित्व का सूचक है। इन दो सूत्रों में त्रिपदी के दो अंगों-उत्पाद और व्यय का निर्देश है-ऐसा अभयदेवसूरि का अभिमत है।
उन्होंने 'वियती' पद की व्याख्या में एक विकल्प भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने लिखा है कि 'विगती' पद की व्याख्या विकृति आदि भी की जा सकती है, किन्तु इससे पहले सूत्र में उत्पाद का उल्लेख है, उसी के आधार पर उसकी व्याख्या व्यय की गई है।
बाईसवें सूत्र में 'उप्पा' पद है। अभयदेवसूरि ने प्राकृत भाषा का विशेष प्रयोग मानकर उसका अर्थ उत्पाद किया है। इसका अर्थ उत्पाद किया इसीलिए उन्होंने 'विगती' पद का अर्थ व्यय किया। 'उप्पा' एक स्वतंत्र शब्द है। तब उसका उत्पाद रूप मानकर उसकी व्याख्या करने का अर्थ समझ में नहीं आता। 'उप्पा' शब्द 'ओप्पा' का रूपान्तर प्रतीत होता है। ह्रस्वीकरण होने पर 'ओप्पा' का 'उप्प' बना है। 'ओप्पा' का अर्थ है शाण आदि पर मणि आदि का घर्षण करना।
इस अर्थ के संदर्भ में 'उप्पा' का अर्थ परिकर्म होना चाहिए। इसका प्रतिपक्ष है विकृति।
विकृति की संभावना अभयदेवसूरि ने भी प्रकट की है। किन्तु पांचवें स्थान के दो सूत्रों का अवलोकन करने पर यहां 'उप्पा' का अर्थ उत्पाद और 'विगति' का अर्थ व्यय ही संगत लगता है।
22. विशिष्ट चित्तवृत्ति (सू. 24)
अभयदेवसूरि ने 'वियच्चा' शब्द का अर्थ मृत शरीर किया है। 'वि' का अर्थ विगत और 'अच्चा' का अर्थ शरीर-विगतार्चा अर्थात् मृतशरीर। इसका दूसरा संस्कृत रूप 'विवर्चा' मानकर दो अर्थ किए हैं-विशिष्ट उपपत्ति की पद्धति और विशिष्टभूषा।
अर्चा का एक अर्थ चित्तवृत्ति (लेश्या) भी है। विगतार्चा अथवा मृत जीव की अर्चा-यह अर्थ सहज प्राप्त नहीं है। विशिष्ट चित्तवृत्ति-यह अर्थ सहज प्राप्त है। इसलिए हमने यही अर्थ मान्य किया है।
23-26. गति, आगति, च्यवन, उपपात (सू. 25-28)
गति, आगति, च्यवन और उपपात-यहां ये चारों शब्द पारिभाषिक हैं।
गति-जीव का वर्तमान भव से आगामी भव में जाना।
आगति-जीव का पूर्वभव से वर्तमान भव में आना।
च्यवन-ऊपर से गिरकर नीचे आना। ज्योतिष्क और वैमानिक देव आयुष्य पूर्ण कर ऊपर से नीचे आकर उत्पन्न होते हैं, इसलिए इनका मरण च्यवन कहलाता है।
उपपात-देव और नारकों का जन्म उपपात कहलाता है।
27-30. तर्क, संज्ञा, मनन, विद्वत्ता (सू. 29-32)
इन चार सूत्रों (29-32) में ज्ञान के विविध पर्यायों का निरूपण किया गया है-
तर्क-ईहा से उत्तरवर्ती और अवाय (निर्णय) से पूर्ववर्ती विमर्श को तर्क कहा जाता है, जैसे-यह सिर को खुजला रहा है, इसलिए यह पुरुष होना चाहिए। यह तर्क की आगमिक व्याख्या है। तर्क का एक अर्थ न्यायशास्त्रीय भी है। परोक्ष प्रमाण के पांच प्रकारों में तीसरा प्रकार तर्क है। इसका अर्थ है-उपलब्धि और अनुपलब्धि से उत्पन्न होने वाला व्याप्तिज्ञान तर्क कहलाता है।
संज्ञा-इसके दो अर्थ होते हैं-प्रत्यभिज्ञान और अनुभूति। नंदीसूत्र में मति (आभिनिबोधिक) ज्ञान का एक नाम संज्ञा निर्दिष्ट है। उमास्वाति ने मति, स्मृति, संज्ञा, चिन्ता और अभिनिबोध इन्हें एकार्थक माना है।
मलयगिरि तथा अभयदेवसूरि दोनों ने संज्ञा का अर्थ व्यञ्जनावग्रह के बाद होनेवाली एक प्रकार की मति किया है। अभयदेवसूरि ने इसका दूसरा अर्थ अनुभूति भी किया है। इस अर्थ में प्रयुक्त संज्ञा के दस प्रकार दसवें स्थान में बतलाए गए हैं। किन्तु यहां तर्क, मनन और विज्ञान के साथ प्रयुक्त तथा नंदी में मतिज्ञान के एक प्रकार के रूप में निर्दिष्ट होने के कारण संज्ञा का अर्थ मतिज्ञान का एक प्रकार-प्रत्यभिज्ञान ही होना चाहिए। प्रत्यभिज्ञान का अर्थ उत्तरवर्ती न्यायग्रन्थों में इस प्रकार किया गया है-
मनन-वस्तु के सूक्ष्म धर्मों का पर्यालोचन करनेवाली बुद्धि आलोचना या अभ्युपगम।
विज्ञता या विज्ञान-अभयदेवसूरि ने 'विन्नु' शब्द का अर्थ विद्वान् या विज्ञ किया है, और वैकल्पिक रूप में विद्वता या विज्ञता किया है। श्रुत-निश्रित मतिज्ञान के चार प्रकार हैं-अवग्रह, ईहा, अवाय और धारणा।' अवाय का अर्थ है-विमर्श के बाद होने वाला निश्चय। उसके पांच पर्यायवाची नाम हैं। उनमें पांचवां नाम विज्ञान है। आचार्य मलयगिरि के अनुसार जो ज्ञान निश्चय के बाद होनेवाली धारणा को तीव्रतर बनाने में निमित्त बनता है, वह विज्ञान है। प्रस्तुत विषय में 'विन्नु' शब्द का यही अर्थ उपयुक्त प्रतीत होता है। स्थानांग के तीसरे स्थान में ज्ञान के पश्चात् विज्ञान का उल्लेख मिलता है। वहां अभयदेवसूरि ने विज्ञान का अर्थ हेयोपादेय का विनिश्चय किया है। इससे भी इस बात की पुष्टि होती है कि विज्ञान का अर्थ निश्चयात्मक ज्ञान है।
31. वेदना (सू. 33)
वेदना-प्रस्तुत स्थान में वेदना शब्द का दो स्थानों पर उल्लेख है एक पन्द्रहवें सूत्र में और दूसरा तेतीसवें सूत्र में। पन्द्रहवें सूत्र में वेदना का प्रयोग कर्म का अनुभव करने के अर्थ में हुआ है और यहां उसका प्रयोग पीड़ा अथवा सामान्य अनुभूति के अर्थ में हुआ है।
32-33. छेदन, भेदन (सू. 34-35)
छेदन-भेदन-छेदन का सामान्य अर्थ है टुकड़े करना और भेदन का सामान्य अर्थ है विदारण करना। कर्मशास्त्रीय परिभाषा के अनुसार छेदन का अर्थ है-कर्मों की स्थिति का घात करना-उदीरणा के द्वारा कर्मों की दीर्घ स्थिति को कम करना।
भेदन का अर्थ है-कर्मों के रस का घात करना-उदीरणा के द्वारा कर्मों के तीव्र विपाक को मंद करना।
34. अन्तिम शरीरी (सू. 36)
प्रत्येक प्राणी के दो प्रकार के शरीर होते हैं-स्थूल और सूक्ष्म। मृत्यु के समय स्थूलशरीर छूट जाता है, किन्तु सूक्ष्मशरीर नहीं छूटता। जब तक सूक्ष्मशरीर रहता है, तब तक जन्म और मरण का चक्र चलता रहता है। सूक्ष्मशरीर से छुटकारा विशिष्ट साधना से मिलता है। जिस व्यक्ति का सूक्ष्मशरीर विलीन हो जाता है, वह अन्तिमशरीरी होता है। स्थूलशरीर की प्राप्ति का निमित्त सूक्ष्मशरीर बनता है। उसके विलीन हो जाने पर शरीर प्राप्त नहीं होता, इसीलिए वह अन्तिमशरीरी कहलाता है। उसका मरण भी अन्तिम होने के कारण एक होता है। वह फिर जन्म धारण भी नहीं करता इसीलिए उसका मरण भी नहीं होता।
35. संशुद्ध यथाभूत (सू. 37)
प्रस्तुत सूत्र में एकत्व का हेतु संख्या नहीं, किन्तु निर्लेपता या सहाय-निरपेक्षता है। जो व्यक्ति संशुद्ध होता है-जिसका चरित्र दोष-मुक्त होता है, जो यथाभूत-शक्ति सम्पन्न होता है और जो पात्र-अतिशायी ज्ञान आदि गुणों का आश्रयी होता है, वह अकेला अर्थात् निर्लिप्त या सहाय-निरपेक्ष होता है।
36. एकभूत (सू. 38)
दुःख जीवों के साथ अग्नि और लोह की भांति लोलीभूत या अन्योन्य प्रविष्ट होता है, इसलिए उसे एकभूत कहा है। जैन सांख्यदर्शन की भांति दुःख को बाह्य नहीं मानता।
37-38. प्रतिमा (सू. 39-40)
प्रतिमा शब्द के अनेक अर्थ होते हैं-
1. तपस्या का विशेष मानदण्ड।
2. साधना का विशेष नियम।
3. कायोत्सर्ग।
4. मूर्ति।
5. प्रतिबिम्ब।
यहां उक्त अर्थों में से प्रतिबिम्ब का अर्थ ही अधिक संगत प्रतीत होता है। अधर्मप्रतिमा अर्थात् मन पर होनेवाला अधर्म का प्रतिबिम्ब। यही आत्मा के लिए क्लेश का हेतु बनता है। धर्मप्रतिमा अर्थात् मन पर होनेवाला धर्म का प्रतिबिम्ब। यही आत्मा के लिए शुद्धि का हेतु बनता है।
39. एक मन (सू. 41)
एक क्षण में मानसिक ज्ञान एक ही होता है-यह सिद्धान्त जैन-दर्शन को आगम-काल से ही मान्य रहा है। नैयायिक-वैशेषिक-दर्शन में भी यह सिद्धान्त सम्मत है। इस सिद्धान्त के समर्थन में दोनों के हेतु भी समान हैं। जैन-दर्शन के अनुसार एक क्षण में दो उपयोग (ज्ञान-व्यापार) एक साथ नहीं होते, इसलिए एक क्षण में मानसिक ज्ञान एक ही होता है। एक आदमी नदी में खड़ा है, नीचे से उसके पैरों को जल की ठंडक का संवेदन हो रहा है और ऊपर से सिर को धूप की उष्णता का संवेदन हो रहा है। इस प्रकार एक व्यक्ति एक ही क्षण में शीत और उष्ण दोनों स्पर्शों का संवेदन करता है, किन्तु वस्तुतः यह सही नहीं है। क्षण और मन की सूक्ष्मता के कारण ऐसा प्रतीत होता है कि वह एक ही क्षण में शीत और उष्ण दोनों स्पर्शों का संवेदन करता है, किन्तु वास्तव में ऐसा नहीं है। जिस क्षण में शीत-स्पर्श का अनुभव होता है, उस क्षण में मन शीत-स्पर्श की अनुभूति में ही व्याप्त रहता है, इसलिए उसे उष्ण-स्पर्श की अनुभूति नहीं हो सकती और जिस क्षण में वह उष्ण-स्पर्श की अनुभूति में व्यापृत रहता है, उस क्षण उसे शीत-स्पर्श की अनुभूति नहीं हो सकती।
एक क्षण में दो ज्ञानों और दो अनुभूतियों के न होने का कारण मन की शक्ति का सीमित विकास होना है। नैयायिक-वैशेषिक दर्शन के अनुसार एक क्षण में एक ही ज्ञान और एक ही क्रिया होती है, इसलिए मन एक है। न्याय दर्शन के प्रणेता महर्षि गौतम तथा वैशेषिक दर्शन के प्रणेता महर्षि कणाद मन की एकता के सिद्धान्त के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि मन अणु है। यदि मन अणु नहीं होता, तो प्रतिक्षण मनुष्य को अनेक ज्ञान होते। वह अणु है, इसलिए वह एक क्षण में ही इन्द्रिय के साथ संयोग स्थापित कर सकता है। इन्द्रिय के साथ उसका संयोग हुए बिना ज्ञान होता नहीं, इसलिए वह एक क्षण में एक ही ज्ञान कर सकता है।
40. एक वचन (सू. 42)
मानसिक ज्ञान की भांति एक क्षण में एक ही वचन होता है। प्रस्तुत सूत्र के छठे स्थान में छह असम्भव क्रियाएं बतलाई गई हैं। उनमें तीसरी काल की क्रिया यह है कि एक क्षण में कोई भी प्राणी दो भाषाएं नहीं बोल सकता। जैन न्याय में 'स्यात्' शब्द का प्रयोग इसी सिद्धान्त के आधार पर किया गया। वस्तुत अनंतधर्मात्मक होती है। एक क्षण में उसके एक धर्म का ही प्रतिपादन किया जा सकता है। शेष अनंतधर्म अप्रतिपादित रहते हैं। इसका तात्पर्य यह होता है कि मनुष्य वस्तु के एक पर्याय का प्रतिपादन कर सकता है, किन्तु समग्र वस्तु का प्रतिपादन नहीं कर सकता। इस समस्या को सुलझाने के लिए 'स्यात्' शब्द का सहारा लिया गया।
'स्यात्' शब्द इस बात का सूचक है कि प्रतिपाद्यमान धर्म को मुख्यता देकर और शेष धर्मों की उपेक्षा करें, तभी वस्तु वाच्य होती है। एक साथ अनेक धर्मों की अपेक्षा से वस्तु अव्यक्तव्य हो जाती है। सप्तभंगी का चतुर्थ भंग इसी आधार पर बनता है।
41. शरीर (सू. 43)
शरीर पौद्गलिक है। वह जीव की शक्ति के योग से क्रिया करता है। उसके पांच प्रकार हैं-
1. औदारिक-अस्थिचर्ममय शरीर।
2. वैक्रिय-विविध रूप निर्माण में समर्थ शरीर।
3. आहारक-योगशक्ति से प्राप्त शरीर।
4. तैजस-तेजोमय शरीर।
5. कार्मण-कर्ममय शरीर।
इन्हें संचालित करनेवाली जीव की शक्ति को काययोग कहा जाता है। एक क्षण में काययोग एक ही होता है। उपयोग (ज्ञान का व्यापार) एक क्षण में दो नहीं हो सकता, किन्तु काया की प्रवृत्ति एक क्षण में दो हो सकती हैं। यहां उसका निषेध नहीं है। यहां एक क्षण में दो काययोगों का निषेध है। क्योंकि जिस जीव-शक्ति से औदारिकशरीर का संचालन होता है, उसी से वैक्रियशरीर का संचालन नहीं हो सकता। उसके लिए कुछ विशिष्ट शक्ति की अपेक्षा होती है। इस दृष्टि से जब एक काययोग सक्रिय होता है, तब दूसरा काययोग क्रियाशील नहीं हो सकता।
42. (सू. 44)
भगवान् महावीर पुरुषार्थवादी थे। वे उत्थान आदि को कार्य-सिद्धि के लिए आवश्यक मानते थे। आजीवक सम्प्रदाय के आचार्य नियतिवादी थे। वे कार्य-सिद्धि के लिए उत्थान आदि को आवश्यक नहीं मानते थे और अपने अनुयायीगण को यही पाठ पढ़ाते थे। भगवान् महावीर ने सद्दालपुत्र से पूछा-ये तुम्हारे बर्तन उत्थान आदि से बने हैं या अनुत्थान आदि से?
इसके उत्तर में सद्दालपुत्र ने कहा-भंते! ये बर्तन अनुत्थान आदि से बने हैं। सब कुछ नियत है, इसलिए उत्थान आदि का कोई प्रयोजन नहीं है। इस पर भगवान ने कहा-सद्दालपुत्र! कोई व्यक्ति तुम्हारे बर्तन को फोड़ डालता है, उसके साथ तुम कैसा व्यवहार करते हो?
सद्दालपुत्र-भंते! मैं उसे दण्डित करता हूं।
भगवान्-सद्दालपुत्र! सब कुछ नियत है, उत्थान आदि का कोई अर्थ नहीं है, तब तुम उस व्यक्ति को किसलिए दण्डित करते हो?
इस संवाद से भगवान् का पुरुषार्थवादी दृष्टिकोण स्पष्ट होता है। उत्थान आदि शब्दार्थ इस प्रकार है-
उत्थान-उठना, चेष्टा करना।
कर्म-भ्रमण आदि की क्रिया।
बल-शरीर-सामर्थ्य।
वीर्य-जीव की शक्ति, आन्तरिक सामर्थ्य।
पुरुषकार-पौरुष आत्मोत्कर्ष।
पराक्रम-कार्य-निष्पत्ति में सक्षम प्रयत्न।
43-45. ज्ञान, दर्शन, चारित्र (सू. 45-47)
ज्ञान, दर्शन और चारित्र-ये तीनों मोक्ष मार्ग हैं। उमास्वाति ने इसी आधार पर 'सम्यक्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्गः' (तत्त्वार्थ सूत्र 1/1) यह प्रसिद्ध सूत्र लिखा था। उत्तराध्ययन (28/2) में तप को भी मोक्ष का मार्ग बतलाया गया है। यहां उसका उल्लेख नहीं है। वह वस्तुतः चरित्र का ही एक प्रकार है, इसलिए वह यहां विवक्षित नहीं है।
46-48. समय, प्रदेश, परमाणु (सू. 48-50)
विश्व में दो प्रकार के पदार्थ होते हैं-सूक्ष्म और स्थूल। सापेक्ष दृष्टि से अनेक पदार्थ और स्थूल दोनों रूपों में होते हैं, किन्तु चरमसूक्ष्म और चरमस्थूल निरपेक्ष दृष्टि से होते हैं। निर्दिष्ट तीन सूत्रों में चरमसूक्ष्म का निरूपण किया गया है। काल का चरमसूक्ष्म भाग समय कहलाता है। यह काल का अन्तिम खण्ड होता है। इसे फिर खण्डित नहीं किया जा सकता। वस्तु का चरमसूक्ष्म भाग प्रदेश कहलाता है।
यह वस्तु का अविभक्त अन्तिम खंड होता है। पुद्गल द्रव्य का चरमसूक्ष्म भाग परमाणु कहलाता है। इसे विभक्त नहीं किया जा सकता। वैज्ञानिकों ने परमाणु का विखण्डन किया है, किन्तु जैन-दृष्टि से उसका विखण्डन नहीं होता। परमाणु दो प्रकार के होते हैं-निश्चयपरमाणु और व्यवहारपरमाणु।
व्यवहारपरमाणु भी बहुत सूक्ष्म होता है। वह साधारणतया चक्षुगम्य नहीं होता। उसका विखण्डन हो सकता है, किन्तु निश्चयपरमाणु विखण्डित नहीं हो सकता। भगवती में चार प्रकार के परमाणु बतलाए गए हैं-द्रव्यपरमाणु, क्षेत्रपरमाणु, कालपरमाणु और भावपरमाणु। इसमें समय को कालपरमाणु कहा गया है।
तीसरे स्थान में समय, प्रदेश और परमाणु को अच्छेद्य, अभेद्य, अदाह्य, अग्राह्य, अनर्ध, अमध्य, अप्रदेश और अविभाज्य बतलाया गया है।
49-84. शब्द, ..... रूक्ष (55-90)
निर्दिष्ट सूत्रों (55-90) में पुद्गल के लक्षण, कार्य, संस्थान और पर्याय का प्रतिपादन किया गया है। रूप, गंध, रस और स्पर्श-ये चार पुद्गल के लक्षण हैं। शब्द पुद्गल का कार्य है। जैन दर्शन वैशेषिक दर्शन की भांति शब्द को आकाश का गुण व नित्य नहीं मानता। उसके अनुसार पौद्गलिक होने के कारण वह अनित्य है। दूसरे स्थान में शब्द की उत्पत्ति के दो कारण बतलाए गए हैं-संघात और भेद। जब पुद्गल संहति को प्राप्त होते हैं, तब शब्द की उत्पत्ति होती है, जैसे-घंटा का शब्द। जब पुद्गल भेद को प्राप्त होते हैं, तब शब्द की उत्पत्ति होती है, जैसे-बांस के फटने का शब्द।
दीर्घ, ह्रस्व, वृत्त (गेंद की तरह गोल), त्रिकोण, चतुष्कोण, विस्तीर्ण और परिमंडल (वलयाकार)-ये पुद्गल के संस्थान हैं। कृष्ण, नील आदि पुद्गल के लक्षणों का विस्तार है।
85. मायामृषा (सू. 107)
मायामृषा-मायायुक्त असत्य को मायामृषा कहा जाता है। कुछ व्याख्याकारों ने इसका अर्थ वेश बदलकर लोगों को ठगना किया है।
86-87. अवसर्पिणी, उत्सर्पिणी (सू. 127-134)
काल अनादि अनन्त है। इस दृष्टि से वह निर्विभाग है, किन्तु व्यावहारिक उपयोगिता की दृष्टि से उसके अनेक वर्गीकरण किए गए हैं। उसका एक वर्गीकरण काल-चक्र है। उसके दो विभाग हैं-अवसर्पिणी और उत्सर्पिणी। इन दोनों के रथ-चक्र के आरों की भांति छह-छह आरे हैं। अवसर्पिणी के छह आरे ये हैं-
1. सुषम-सुषमा-एकान्त सुखमय।
2. सुषमा-सुखमय।
3. सुषम-दुषमा-सुख-दुःखमय।
4. दुषम-सुषमा-दुःख-सुखमय।
5. दुषमा-दुःखमय।
6. दुषम-दुषमा-एकान्त दुःखमय।
उत्सर्पिणी के छह आरे ये हैं-
1. दुषम-दुषमा-एकान्त दुःखमय।
2. दुषमा-दुःखमय।
3. दुषम-सुषमा-दुःख-सुखमय।
4. सुषम-दुषमा-सुख-दुःखमय।
5. सुषमा-सुखमय।
6. सुषम-सुषमा-एकान्त सुखमय।
अविसर्पिणी में वर्ण, गन्ध आदि गुणों की क्रमशः हानि और उत्सर्पिणी में उनकी क्रमशः वृद्धि होती है।
88. नारकीय (सू. 141)
(1/213) में चौबीस दंडकों का उल्लेख है। दण्डक का अर्थ है-समान जाति वाले जीवों का वर्गीकरण। संसार के सभी जीवों को चौबीस वर्गों में विभक्त किया गया है। यहां उन चौबीस वर्गों के नाम दिए गए हैं।
89-90. भवसिद्धिक, अभवसिद्धिक (सू. 165-166)
संसारी जीव दो प्रकार के होते हैं-
1. भवसिद्धिक-जिसमें मुक्त होने की योग्यता हो।
2. अभवसिद्धिक-जिसमें मुक्त होने की योग्यता न हो।
भवसिद्धिक और अभवसिद्धिक की भेद रेखा अनादि है।
91-92. कृष्ण-पाक्षिक, शुक्ल-पाक्षिक (सू. 186-187)
मोक्ष की प्रक्रिया बहुत लम्बी है, उसमें आनेवाली बाधाओं को अनेक काल-चरणें में पार किया जाता है। कृष्ण और शुक्ल-ये दोनों पक्ष उसी शृंखला के काल-चरण हैं। जब तक जिस जीव की मोक्ष की अवधि निश्चित नहीं होती, तब तक वह कृष्ण-पक्ष की कोटि में होता है और उस अवधि की निश्चितता होने पर जीव शुक्ल-पक्ष की कोटि में आ जाता है। इसी कालावधि के आधार पर प्रस्तुत दोनों पक्षों की व्याख्या की गई है। जो जीव अपार्ध पुद्गलपरावर्त तक संसार में रहकर मुक्त होता है, वह शुक्ल-पाक्षिक और इससे अधिक अवधि तक संसार में रहनेवाला कृष्ण-पाक्षिक कहलाता है।
यद्यपि अपार्ध पुद्गल परावर्त बहुत लम्बा काल है, फिर भी निश्चितता के कारण उसका कम महत्त्व नहीं है। शुक्ल-पक्ष की स्थिति प्राप्त होने पर ही आध्यात्मिक विकास के द्वार खुलते हैं, इस दृष्टि से भी उसका बहुत महत्त्व है।
93-98. लेश्या (सू. 191-196)
विचार और पुद्गल द्रव्य में गहरा सम्बन्ध है। जिस प्रकार के पुद्गल गृहीत होते हैं, उसी प्रकार की विचारधारा का निर्माण होता है। हर प्राणी के आस-पास पुद्गलों का एक वलय होता है। उनमें वर्ण, गंध, रस और स्पर्श होते हैं, और वे प्रशस्त एवं अप्रशस्त दोनों प्रकार के होते हैं। प्रशस्त वर्ण, गंध, रस और स्पर्श वाले पुद्गल प्रशस्त विचार उत्पन्न करते हैं तथा अप्रशस्त वर्ण, गंध, रस और स्पर्श वाले पुद्गल अप्रशस्त विचार उत्पन्न करते हैं। लेश्या को उत्पन्न करने वाले पुद्गलों में गंध आदि के होने पर भी उनमें विशेषता वर्णों (रंगों) की होती है, ऐसा उनके नामकरण से प्रतीत होता है। लेश्याओं का नामकरण रंगों के आधार पर किया गया है। रंगों का हमारे जीवन तथा चिंतन पर बहुत बड़ा प्रभाव है। इस तथ्य को प्राचीन एवं आधुनिक सभी तत्त्वविदों और मानसशास्त्रियों ने मान्यता दी है। उक्त विवरण के संदर्भ में हम लेश्या को इस भाषा में बांध सकते हैं-विचारों को उत्पन्न करनेवाले पुद्गल लेश्या कहलाते हैं। उन पुद्गलों से उत्पन्न होनेवाले विचार भी लेश्या कहलाते हैं। हमारे शरीर का वर्ण तथा शरीर के आस-पास निर्मित होने वाला पौद्गलिक आभा-वलय भी लेश्या कहलाता है। इस प्रकार अनेक अर्थ लेश्या शब्द के द्वारा अभिहित किए गए हैं।
प्राचीन आचार्यों ने योग परिणाम को लेश्या कहा है।
योग तीन हैं-काययोग, वचनयोग और मनोयोग। लेश्या के पुद्गलों का ग्रहणात्मक सम्बन्ध काययोग से होता है, क्योंकि सभी प्रकार की पुद्गल-वर्गणाओं का ग्रहण और परिणमन उसी (काययोग) के द्वारा होता है और उनका प्रभावात्मक सम्बन्ध मनोयोग से होता है, क्योंकि काययोग द्वारा गृहीत पुद्गल मन के विचारों को प्रभावित करते हैं। इस परिभाषा के अनुसार विचारों की उत्पत्ति में निमित्त बननेवाले पुद्गल तथा उनसे उत्पन्न होनेवाले विचार ही लेश्या कहलाते हैं। किन्तु भगवती, प्रज्ञापना आदि सूत्रों से शारीरिक वर्ण और आभा-वलय व तैजस-वलय भी लेश्या के रूप फलित होते हैं, अतः 'योगपरिणामो लेश्या:', यह लेश्या की सापेक्षा परिभाषा है, किन्तु परिपूर्ण परिभाषा नहीं है। इस तथ्य को स्मृति में रखना आवश्यक है-प्रशस्त पुद्गलों के द्वारा हमारी विचार-परिणति होती है और शरीर के आसपास निर्मित आभा-वलय हमारी विचार-परिणति का प्रतिबिम्ब होता है।
प्रस्तुत सूत्र के तीसरे स्थान में लेश्या के गंध आदि के आधार पर दो वर्गीकरण किए गए हैं। प्रथम वर्गीकरण में प्रथम तीन लेश्याएं हैं-कृष्ण, नील और कापोत। दूसरे वर्गीकरण में अग्रिम तीन लेश्याएं हैं-तेजः, पद्म और शुक्ल। देखिए यंत्र-
| प्रथम वर्गीकरण | द्वितीय वर्गीकरण |
| अनिष्ट गंध | इष्ट गंध |
| दुर्गतिगामिनी | सुगतिगामिनी |
| संक्लिष्ट | असंक्लिष्ट |
| अमनोज्ञ | मनोज्ञ |
| अविशुद्ध | विशुद्ध |
| अप्रशस्त | प्रशस्त |
| शीत-रूक्ष | स्निग्ध-उष्ण |
99-113. सिद्ध (214-228)
52वें सूत्र में सिद्ध की एकता का प्रतिपादन किया गया है और यहां उनके पन्द्रह प्रकार बतलाए गए हैं। जीव दो प्रकार के होते हैं-सिद्ध और संसारी। कर्मबन्धन से बंधे हुए जीव संसारी और कर्ममुक्त जीव सिद्ध कहलाते हैं। सिद्धों में आत्मा का पूर्ण विकास हो चुकता है, अतः आत्मिक विकास की दृष्टि से उनमें कोई भेद नहीं है। इस अभेद की दृष्टि से कहा गया है कि सिद्ध एक हैं। उनमें भेद का प्रतिपादन पूर्वजन्म के विविध सम्बन्ध-सूत्रों के आधार पर किया गया है-
1. तीर्थसिद्ध-जो तीर्थ की स्थापना के पश्चात् तीर्थ में दीक्षित होकर सिद्ध होते हैं, जैसे-ॠषभदेव के गणधर ॠषभसेन आदि।
2. अतीर्थसिद्ध-जो तीर्थ की स्थापना के पहले सिद्ध होते हैं, जैसे-मरुदेवी माता।
3. तीर्थंकरसिद्ध-जो तीर्थंकर के रूप में सिद्ध होते हैं, जैसे- ॠषभ आदि।
4. अतीर्थंकरसिद्ध-जो सामान्य केवली के रूप में सिद्ध होते हैं।
5. स्वयंबुद्धसिद्ध-जो स्वयं बोधि प्राप्त कर सिद्ध होते हैं।
6. प्रत्येकबुद्धसिद्ध-जो किसी एक बाह्य निमित्त से प्रबुद्ध होकर सिद्ध होते हैं।
7. बुद्धबोधितसिद्ध-जो आचार्य आदि के द्वारा बोधि प्राप्त कर सिद्ध होते हैं।
8. स्त्रीलिङ्गसिद्ध-जो स्त्री के शरीर से सिद्ध होते हैं।
9. पुरुषलिङ्गसिद्ध-जो पुरुष के शरीर से सिद्ध होते हैं।
10. नपुंसकलिङ्गसिद्ध-जो कृत नपुंसक के शरीर से सिद्ध होते हैं।
11. स्वलिङ्गसिद्ध-जो निर्ग्रन्थ के वेश में सिद्ध होते हैं।
12. अन्यलिङ्गसिद्ध-जो निर्ग्रन्थेतर भिक्षु के वेश में सिद्ध होते हैं।
13. गृहलिङ्गसिद्ध-जो गृहस्थ के वेश में सिद्ध होते हैं।
14. एकसिद्ध-जो एक समय में एक सिद्ध होता है।
15. अनेकसिद्ध-जो एक समय में दो से लेकर उत्कृष्टतः एक सौ आठ तक एक साथ सिद्ध होते हैं।
इन पन्द्रह भेदों के छह वर्ग बनते हैं। प्रथम वर्ग से यह ध्वनित होता है कि आत्मिक निर्मलता प्राप्त हो तो संघबद्धता और संघमुक्तता-दोनों अवस्थाओं में सिद्धि प्राप्त की जा सकती है।
दूसरे वर्ग की ध्वनि यह है कि आत्मिक निर्मलता प्राप्त होने पर हर व्यक्ति सिद्धि प्राप्त कर सकता है, फिर वह धर्म-संघ का नेता हो या उसका अनुयायी।
तीसरे वर्ग का आशय यह है कि बोधि की प्राप्ति होने पर सिद्धि प्राप्त की जा सकती है, फिर वह (बोधि) किसी भी प्रकार से प्राप्त हुई हो।
चौथे वर्ग का हार्द यह है कि स्त्री और पुरुष दोनों शरीरों से यह सिद्धि प्राप्त की जा सकती है।
पांचवें वर्ग से यह ध्वनित होता है कि आत्मिक निर्मलता और वेशभूषा का घनिष्ठ सम्बन्ध नहीं है। साधना की प्रखरता प्राप्त होने पर किसी भी वेश में सिद्धि प्राप्त की जा सकती है।
छठा वर्ग सिद्ध होने वाले जीवों की संख्या और समय से संबद्ध है।
वेदान्त का अभिमत यह है कि मुक्तजीव बह्मा के साथ एक-रूप हो जाता है, इसलिए मुक्तावस्था में संख्याभेद नहीं होता। उपनिषद् का एक प्रसंग है-
महर्षि नारद ने सनत्कुमार से पूछा-मुक्त जीव किसमें प्रतिष्ठित है?
सनत्कुमार ने कहा-वह स्वयं की महिमा में अर्थात् स्वरूप में प्रतिष्ठित है।
इसका तात्पर्य यह है कि वह ब्रह्म के साथ एकरूप है। जैन-दर्शन आत्म-स्वरूप की दृष्टि से सिद्धों में भेद का प्रतिपादन नहीं करता, किन्तु संख्या की दृष्टि से उनकी अनेकता का प्रतिपादन करता है। जैन दर्शन के अनुसार मुक्तजीवों में कोई वर्गभेद नहीं है, जिससे कि एक कोई आत्मा प्रतिष्ठापक बनी रहे और दूसरी सब आत्माएं उसमें प्रतिष्ठित हो जाएं। एक ब्रह्म या ईश्वर हो तथा दूसरी मुक्त आत्माएं उनमें विलीन हों, यह सम्मत नहीं है। सब मुक्त आत्माओं का स्वतंत्र अस्तित्व है। उनकी समानता में कोई अन्तर नहीं है।
गणधर गौतम ने भगवान् महावीर से पूछा-भगवन्! सिद्ध कहां प्रतिष्ठित होते हैं?
भगवान् ने कहा-मुक्तजीव लोक के अंतिम भाग में प्रतिष्ठित होते हैं।
एक मुक्तजीव दूसरे मुक्तजीव में प्रतिष्ठित नहीं होता, इसीलिए भगवान् ने अपने उत्तर में उनकी क्षेत्रीय प्रतिष्ठा का उल्लेख किया है।
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान में दो की संख्या से संबद्ध विषय वर्गीकृत हैं। जैन न्याय का तर्क है कि जो सार्थक शब्द होता है, वह सप्रतिपक्ष होता है। इसका आधार प्रस्तुत स्थान का पहला सूत्र है। इसमें बताया गया है-
“जदत्थि णं लोगे तं सव्वं दुपओआरं”
जैनदर्शन द्वैतवादी है। उसके अनुसार चेतन और अचेतन दो मूल तत्त्व हैं। शेष सब इन्हीं के अवान्तर प्रकार हैं। जैनदर्शन अनेकान्तवादी है। इसलिए वह केवल द्वैतवादी नहीं है। वह अद्वैतवादी भी है। उसकी दृष्टि में केवल द्वैत और केवल अद्वैतवाद की संगति नही हैं। इन दोनों की सापेक्ष संगति है। कोई भी जीव चैतन्य की मर्यादा से मुक्त नहीं है। अत: चैतन्य की दृष्टि से जीव एक है। अचैतन्य की दृष्टि से अजीव भी एक है। जीव या अजीव कोई भी द्रव्य अस्तित्व की मर्यादा से मुक्त नहीं है। अत: अस्तित्व की दृष्टि से द्रव्य एक है। इस संग्रहनय से अद्वैत सत्य है।
चेतन में अचैतन्य और अचेतन में चैतन्य का अत्यन्ताभाव है। इस दृष्टि से द्वैत सत्य है।
पहले स्थान में अद्वैत और प्रस्तुत स्थान में द्वैत का प्रतिपादन है। पहले स्थान में उद्देशक नहीं है। इसमें चार उद्देशक है। आकार में भी यह पहले से बड़ा है।
प्रस्तुत स्थान का प्रथम सूत्र सम्पूर्ण स्थान की संक्षिप्त रूपरेखा है। शेष प्रतिपादन उसी का विस्तार है। उदाहरण के लिए दो से सैंतीसवें सूत्र तक क्रियाओं का वर्गीकरण है। वह प्रथम सूत्र के आश्रव का विस्तार है। इसी प्रकार अन्य विषयों की योजना की जा सकती है।
मोक्ष के साधनों के विषय में अनेक धारणाएं प्रचलित हैं। कुछ दार्शनिक विद्या को मोक्ष का साधन मानते हैं, तो कुछ दार्शनिक आचरण को। जैनदर्शन का दृष्टिकोण अनेकान्तवादी है, इसीलिए वह न केवल विद्या को मोक्ष का साधन मानता है और न केवल आचरण को। वह दोनों के समन्वितरूप को मोक्ष का साधन मानता है। कुछ विद्वानों का मत है कि जैनदर्शन का अपना कुछ नहीं है। उसने दूसरे दर्शनों के सिद्धान्तों का समन्वय कर अपने दर्शन का प्रसाद खड़ा किया है। जैनदर्शन का आकार-प्रकार देखने पर इस प्रकार का मत फलित होना बहुत कठिन नहीं है। किन्तु यह वस्तु-सत्य से परे है। कोई भी दर्शन सर्वात्मना दूसरों का ऋणी होकर अपने अस्तित्व को मौलिकता व महानता प्रदान नहीं कर सकता। जैनदर्शन का जगत् के अध्ययन का अपना मौलिक दृष्टिकोण है। उसका नाम अनेकान्त है। उस दृष्टिकोण के कारण वह विरोधी प्रतीत होने वाली विभिन्न विचारधाराओं का समन्वय कर सकता है, करता है और उसने अतीत में ऐसा किया है। निष्कर्ष की भाषा में कहा जा सकता है कि जैनदर्शन के अनेकान्तवादी दृष्टिकोण से अन्य दर्शनों के सिद्धान्तों का समन्वय हो सकता है और हुआ है।
भगवान् महावीर की दृष्टि में सारी समस्याओं का मूल था हिंसा और परिग्रह। उनका दृढ़ अभिमत था कि जो व्यक्ति हिंसा और परिग्रह की वास्तविकता को नहीं जानता, वह न धर्म सुन सकता है, न बोधि को प्राप्त कर सकता है और न सत्य का साक्षात्कार ही कर सकता है।
हिंसा और परिग्रह का त्याग करने पर ही व्यक्ति सही अर्थ में धर्म सुनता है, बोधि को प्राप्त करता है और सत्य का अनुभव करता है।
आगम-साहित्य में प्रमाण के दो वर्गीकरण मिलते हैं- एक स्थानांग और दूसरा नंदी का। स्थानांग का वर्गीकरण नंदी के वर्गीकरण से प्राचीन प्रतीत होता है। उसमें सांव्यवहारिकप्रत्यक्ष का उल्लेख नहीं है। प्रत्यक्ष के दो प्रकार निर्दिष्ट हैं-केवलज्ञान प्रत्यक्ष और नो-केवलज्ञान प्रत्यक्ष।
नो-केवलज्ञान प्रत्यक्ष के दो प्रकार हैं-अवधिज्ञान और मन:पर्यवज्ञान। नंदी के अनुसार प्रत्येक के दो प्रकार ये हैं-इन्द्रिय प्रत्यक्ष और नो-इन्द्रिय प्रत्यक्ष। नो-इन्द्रिय के तीन प्रकार हैं-अवधिज्ञान, मनःपर्यवज्ञान और केवलज्ञान।
स्थानांग के केवलज्ञान प्रत्यक्ष और नो-केवलज्ञान प्रत्यक्ष इन दोनों का समावेश नंदी के नो-इन्द्रिय प्रत्यक्ष में होता है। इन्द्रिय प्रत्यक्ष का अभ्युगम जैनप्रमाण के क्षेत्र में उत्तरकालीन विकास है। उत्तरवर्ती जैन तर्कशास्त्रों में इसे महत्त्वपूर्ण स्थान दिया गया है।
स्थानांग सूत्र संख्या-प्रधान होने के कारण संकलनात्मक है। इसलिए इसमें तत्त्व, आचार, क्षेत्र, काल आदि अनेक विषय-निरूपित हैं। कहीं अतिरिक्त संख्या का दो में प्रकारान्तर से निवेश किया गया है। उदाहरण के लिए आचार के प्रकार प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आचार के पांच प्रकार हैं-ज्ञानआचार, दर्शनआचार, चरित्रआचार, तपआचार और वीर्यआचार। प्रस्तुत स्थान में इनका निरूपण इस प्रकार हैं-
नो-ज्ञानाचार के दो प्रकार-दर्शनाचार, नो-दर्शनाचार। नो-दर्शनाचार के दो प्रकार-चरित्राचार, नो-चरित्राचार। नो-चरित्राचार के दो प्रकार-तपआचार, वीर्यआचार।
विविध विषयों के अध्ययन की दृष्टि से यह स्थान बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।
बीअं ठाणं : दूसरा स्थान
मूल
दुपओआर-पदं
1. जदत्थि णं लोगे तं सव्वं दुपओआरं, तं जहा-- जीवच्चेव अजीवच्चेव। तसच्चेव थावरच्चेव। सजोणियच्चेव अजोणियच्चेव। साउयच्चेव अणाउयच्चेव। सइंदियच्चेव अणिंदियच्चेव। सवेयगा चेव अवेयगा चेव। सरूवी चेव अरूवी चेव। सपोग्गला चेव अपोग्गला चेव। संसारसमावण्णगा चेव। असंसारसमावण्णगा चेव। सासया चेव असासया चेव। आगासे चेव णोआगासे चेव। धम्मे चेव अधम्मे चेव। बंधे चेव मोक्खे चेव। पुण्णे चेव पावे चेव। आसवे चेव संवरे चेव। वेयणा चेव णिज्जरा चेव।
हिन्दी अनुवाद
द्विपदावतार-पद
1. लोक में जो कुछ है, वह सब द्विपदावतार (दो-दो पदों में अवतरित) होता है,- जीव और अजीव। त्रस और स्थावर। सयोनिक और अयोनिक। आयु-सहित और आयु-रहित। इन्द्रिय-सहित और इन्द्रिय-रहित। वेद1-सहित और वेद-रहित। रूप2-सहित और रूप-रहित। पुद्गल-सहित और पुद्गल-रहित। संसार समापन्नक (संसारी) असंसार समापन्नक (सिद्ध)। शाश्वत और अशाश्वत। आकाश और नो-आकाश3। धर्म४ और अधर्म5। बंध और मोक्ष। पुण्य और पाप। आस्रव और संवर। वेदना और निर्जरा।
किरिया-पदं
2. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जीवकिरिया चेव, अजीवकिरिया चेव।
क्रिया-पद
2. क्रिया दो प्रकार की है- जीव क्रिया-जीव की प्रवृत्ति। अजीव क्रिया-पुद्गल समुदाय का कर्म रूप में परिणत होना6।
3. जीवकिरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- सम्मत्तकिरिया चेव। मिच्छत्तकिरिया चेव।
3. जीव क्रिया दो प्रकार की है-सम्यक्त्व क्रिया-सम्यक् क्रिया। मिथ्यात्व क्रिया-मिथ्या क्रिया7।
4. अजीवकिरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- इरियावहिया चेव, संपराइगा चेव।
4. अजीव क्रिया दो प्रकार की है- ऐर्यापथिकी-वीतराग के होनेवाला कर्मबंध। सांपरायिकी-कषाय-युक्त जीव के होने वाला कर्मबंध।8
5. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- काइया चेव, अहिगरणिया चेव।
5. क्रिया दो प्रकार की है-कायिक-काया की प्रवृत्ति। आधिकरणिकी-शस्त्र आदि की प्रवृत्ति9।
6. काइया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- अणुवरयकायकिरिया चेव, दुपउत्तकायकिरिया चेव।
6. कायिकी क्रिया दो प्रकार की है- अनुपरतकायक्रिया-विरति-रहित व्यक्ति की काया की प्रवृत्ति। दुष्प्रयुक्तकायक्रिया-इन्द्रिय और मन के विषयों में आसक्त मुनि की काया की प्रवृत्ति10।
7. अहिगरणिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- संजोयणाधिकरणिया चेव, णिव्वत्तणाधिकरणिया चेव।
7. आधिकरणिकी क्रिया दो प्रकार की है- संयोजनाधिकरणिकी-पूर्व-निर्मित भागों को जोड़कर शस्त्र-निर्माण करने की क्रिया। निर्वर्तनाधिकरणिकी-नये सिरे से शस्त्र निर्माण करने की क्रिया11।
8. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पाओसिया चेव, पारियावणिया चेव।
8. क्रिया दो प्रकार की है- प्रादोषिकी-मात्सर्य की प्रवृत्ति। पारितापनिकी-परिताप देने की प्रवृत्ति12।
9. पाओसिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवपाओसिया चेव, अजीवपाओसिया चेव।
9. प्रादोषिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवप्रादोषिकी-जीव के प्रति होने वाला मात्सर्य। अजीवप्रादोषिकी-अजीव के प्रति होने वाला मात्सर्य13।
10. पारियावणिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- सहत्थपारियावणिया चेव, परहत्थपारियावणिया चेव।
10. पारितापनिकी क्रिया दो प्रकार की है- स्वहस्तपारितानिकी-अपने हाथ से स्वयं या दूसरे को परिताप देना। परहस्तपारितापनिकी-दूसरे के हाथ से स्वयं या दूसरे को परिताप दिलाना14।
11. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पाणातिवायकिरिया चेव, अपच्चक्खाणकिरिया चेव।
11. क्रिया दो प्रकार की है- प्राणातिपातक्रिया-जीव-वध से होने वाला कर्म-बंध। अप्रत्याख्यानक्रिया-अविरति से होने वाला कर्म-बंध15।
12. पाणातिवायकिरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- सहत्थपाणतिवायकिरिया चेव, परहत्थपाणातिवायकिरिया चेव।
12. प्राणातिपातक्रिया दो प्रकार की है- स्वहस्तप्राणातिपातक्रिया-अपने हाथ से अपने या दूसरे के प्राणों का अतिपात करना। परहस्तप्राणातिपातक्रिया-दूसरे के हाथ से अपने या दूसरे के प्राणों का अतिपात करवाना16।
13. अपच्चक्खाणकिरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवअपच्चक्खाणकिरिया चेव, अजीवअपच्चक्खाणकिरिया चेव।
13. अप्रत्याख्यानक्रिया दो प्रकार की है- जीवअप्रत्याख्यानक्रिया-जीवविषयक अविरति से होने वाला कर्म-बंध। अजीव-अप्रत्याख्यान-क्रिया-अजीव-विषयक अविरति से होनेवाला कर्म-बंध17।
14. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया चेव, पारिग्गहिया चेव।
14. क्रिया दो प्रकार की है- आरंभिकी-उपमर्दन की प्रवृत्ति। पारिग्रहिकी-परिग्रह में प्रवृत्ति18।
15. आरंभिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवआरंभिया चेव, अजीवआरंभिया चेव।
15. आरंभिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीव-आरंभिकी-जीव के उपमर्दन की प्रवृत्ति। अजीव-आरंभिकी-जीवकलेवर, जीवाकृति आदि के उपमर्दन की प्रवृत्ति19।
16. पारिग्गहिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवपारिग्गहिया चेव, अजीवपारिग्गहिया चेव।
16. पारिग्रहिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवपरिग्रहिकी-सजीव परिग्रह में प्रवृत्ति। अजीवपारिग्रहिकी-निर्जीव परिग्रह में प्रवृत्ति20।
17. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- मायावत्तिया चेव, मिच्छादंसणवत्तिया चेव।
17. क्रिया दो प्रकार की है- मायाप्रत्यया-माया से होनेवाली प्रवृत्ति। मिथ्यादर्शनप्रत्यया-मिथ्यादर्शन से होने वाली प्रवृत्ति21।
18. मायावत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- आयभाववंकणता चेव, परभाववंकणता चेव।
18. मायाप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- आत्मभाव वञ्चना-अप्रशस्त आत्मभाव को प्रशस्त प्रदर्शित करने की प्रवृत्ति। परभाव वञ्चना-कूटलेख आदि के द्वारा दूसरों को छलने की प्रवृत्ति22।
19. मिच्छादंसणवत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- ऊणाइरियमिच्छादंसणवत्तिया चेव, तव्वइरित्तमिच्छादंसणवत्तिया चेव।
19. मिथ्यादर्शनप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- ऊनातिरिक्तमिथ्यादर्शनप्रत्यया-जिसमें तत्त्व के स्वरूप का न्यून या अधिक स्वीकार हो, जैसे शरीरव्यापी आत्मा को अंगुष्ठ प्रभाव या सर्वव्यापी स्वीकार करना। तद्व्यतिरिक्तमिथ्या-दर्शनप्रत्यया-सद्भूत पदार्थ के अस्तित्व का अस्वीकार, जैसे आत्मा है ही नहीं23।
20. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- दिट्ठिया चेव, पुट्ठिया चेव।
20. क्रिया दो प्रकार की है- दृष्टिजा-देखने के लिए होनेवाली रागात्मक प्रवृत्ति। स्पृष्टिजा-स्पर्शन के लिए होने वाली रागात्मक प्रवृत्ति24।
21. दिट्ठिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवदिट्ठिया चेव, अजीवदिट्ठिया चेव।
21. दृष्टिजा क्रिया दो प्रकार की है- जीवदृष्टिजा-सजीव पदार्थों को देखने के लिए होनेवाली रागात्मक प्रवृत्ति। अजीवदृष्टिजा-निर्जीव पदार्थों को देखने के लिए होनेवाली रागात्मक प्रवृत्ति25।
22. पुट्ठिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवपुट्ठिया चेव, अजीवपुट्ठिया चेव।
22. स्पृष्टिजा क्रिया दो प्रकार की है- जीवस्पृष्टिजा-जीव के स्पर्शन के लिए होनेवाली रागात्मक प्रवृत्ति। अजीवस्पृष्टिजा-अजीव के स्पर्शन के लिए होनेवाली रागात्मक प्रवृत्ति26।
23. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पाडुच्चिया चेव, सामंतोवणिवाइया चेव।
23. क्रिया दो प्रकार की है- प्रातीत्यिकी-बाह्यवस्तु के सहारे होने वाली प्रवृत्ति। सामन्तोपनिपातिकी-अपने पास की वस्तुओं के बारे में जनसमुदाय की प्रतिक्रिया सुनने पर होनेवाली प्रवृत्ति27।
24. पाडुच्चिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवपाडुच्चिया चेव, अजीवपाडुच्चिया चेव।
24. प्रातीत्यिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवप्रातीत्यिकी-जीव के सहारे होनेवाली प्रवृत्ति। अजीवप्रातीत्यिकी-अजीव के सहारे होने वाली प्रवृत्ति28।
25. सामंतोवणिवाइया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवसामंतोवणिवाइया चेव, अजीवसामंतोवणिवाइया चेव।
25. सामन्तोपनिपातिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवसामन्तोपनिपातिकी-अपने पास की सजीव वस्तुओं के बारे में जनसमुदाय की प्रतिक्रिया सुनने पर होनेवाली प्रवृत्ति। अजीवसामन्तोपनिपातिकी-अपने पास की निर्जीव वस्तुओं के बारे में जन-समुदाय की प्रतिक्रिया सुनने पर होनेवाली प्रवृत्ति29।
26. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- साहत्थिया चेव, णेसत्थिया चेव।
26. क्रिया दो प्रकार की है- स्वाहस्तिकी-अपने हाथ से होनेवाली क्रिया। नैसृष्टिकी-किसी वस्तु के फेंकने से होने वाली क्रिया30।
27. साहत्थिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवसाहत्थिया चेव, अजीवसाहत्थिया चेव।
27. स्वाहस्तिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवस्वाहस्तिकी-अपने हाथ में रहे हुए जीव के द्वारा किसी दूसरे जीव को मारने की क्रिया। अजीवस्वाहस्तिकी-अपने हाथ में रहे हुए निर्जीव शस्त्र के द्वारा किसी दूसरे जीव को मारने की क्रिया31।
28. णेसत्थिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवणेसत्थिया चेव, अजीवणेसत्थिया चेव।
28. नैसृष्टिकी क्रिया दो प्रकार की है- जीवनैसृष्टिकी-जीव को फेंकने से होने वाली क्रिया। अजीवनैसृष्टिकी-अजीव को फेंकने से होनेवाली क्रिया32।
29. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आणवणिया चेव, वेयारणिया चेव।
29. क्रिया दो प्रकार की है- आज्ञापनी-आज्ञा देने से होनेवाली क्रिया। वैदारिणी-स्फोट से होनेवाली क्रिया33।
30. आणवणिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीवआणवणिया चेव, अजीवआणवणिया चेव।
30. आज्ञापनी क्रिया दो प्रकार की है- जीवआज्ञापनी-जीव के विषय में आज्ञा देने से होनेवाली क्रिया। अजीवआज्ञापनी-अजीव के विषय में आज्ञा देने से होनेवाली क्रिया34।
31. वेयारणिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- जीववेयारणिया चेव, अजीववेयारणिया चेव।
31. वैदारिणी क्रिया दो प्रकार की है- जीववैदारिणी-जीव के स्फोट से होनेवाली क्रिया। अजीववैदारिणी-अजीव के स्फोट से होने वाली क्रिया35।
32. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- अणाभोगवत्तिया चेव, अणवकंखवत्तिया चेव।
32. क्रिया दो प्रकार की है- अनाभोगप्रत्यया-असावधानी से होनेवाली क्रिया। अनवकांक्षाप्रत्यया-अपेक्षा न रखकर (परिणाम की चिंता किये बिना) की जानेवाली क्रिया36।
33. अणाभोगवत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- अणाउत्तआइयणता चेव, अणाउत्तपमज्जणता चेव।
33. अनाभोगप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- अनायुक्तआदानता-असावधानी से वस्त्र आदि लेना। अनायुक्तप्रमार्जनता-असावधानी से पात्र आदि का प्रमार्जन करना37।
34. अणवकंखवत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- आयसरीरअणवकंखवत्तिया चेव, परसरीरअणवकंखवत्तिया चेव।
34. अनवकांक्षाप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- आत्मशरीरअनवकांक्षाप्रत्यया-अपने शरीर की अपेक्षा न रखकर की जानेवाली क्रिया। परशरीरअनवकांक्षाप्रत्यया-दूसरे के शरीर की अपेक्षा न रखकर की जानेवाली क्रिया38।
35. दो किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पेज्जवत्तिया चेव, दोसवत्तिया चेव।
35. क्रिया दो प्रकार की है- प्रेयःप्रत्यया-प्रेयस् के निमित्त से होनेवाली क्रिया। द्वेषप्रत्यया-द्वेष के निमित्त से होनेवाली क्रिया39।
36. पेज्जवत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- मायावत्तिया चेव, लोभवत्तिया चेव।
36. प्रेयःप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- मायाप्रत्यया। लोभप्रत्यया40।
37. दोसवत्तिया किरिया दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- कोहे चेव, माणे चेव।
37. द्वेषप्रत्यया क्रिया दो प्रकार की है- क्रोधप्रत्यया। मानप्रत्यया41।
गरहा-पदं
38. दुविहा गरिहा पण्णत्ता, तं जहा- मणसा वेगे गरहति, वयसा वेगे गरहति। अहवा गरहा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- दीहं वेगे अद्धं गरहति, रहस्सं वेगे अद्धं गरहति।
गर्हा-पद
38. गर्हा दो प्रकार की है- कुछ लोग मन से गर्हा करते हैं। कुछ लोग वचन से गर्हा करते हैं। अथवा गर्हा दो प्रकार की है- कुछ लोग दीर्घकाल तक गर्हा करते हैं। कुछ लोग अल्पकाल तक गर्हा करते हैं42।
पच्चक्खाण-पदं
39. दुविहे पच्चक्खाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणसा वेगे पच्चक्खाति, वयसा वेगे पच्चक्खाति। अहवा पच्चक्खाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- दीहं वेगे अद्धं पच्चक्खाति, रहस्सं वेगे अद्धं पच्चक्खाति।
प्रत्याख्यान-पद
39. प्रत्याख्यान दो प्रकार का है- कुछ लोग मन से प्रत्याख्यान करते हैं। कुछ लोग वचन से प्रत्याख्यान करते हैं। अथवा-प्रत्याख्यान दो प्रकार का है- कुछ लोग दीर्घकाल तक प्रत्याख्यान करते हैं। कुछ लोग अल्पकाल तक प्रत्याख्यान करते हैं।
विज्जाचरण-पदं
40. दोहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अणादीयं अणवयग्गं दीहमद्धं चाउरंतं संसारकंतारं वीतिवएज्जा, तं जहा- विज्जाए चेव, चरणेण चेव।
विद्याचरण-पदं
40. विद्या और चरण43 (चरित्र) इन दो स्थानों से सम्पन्न अनगार अनादि-अनंत प्रलंब मार्ग वाले तथा चार अंतवाले संसार-रूपी कांतार को पार कर जाता है-मुक्त हो जाता है।
आरंभ-परिग्गह-पदं
41. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलिपण्णत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
आरंभ-परिग्रह-पदं
41. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा केवली-प्रज्ञप्त धर्म को नहीं सुन पाता।
42. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
42. आरंभ और परिग्रह इन-दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध-बोधि का अनुभव नहीं करता।
43. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
43. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को और छोड़े बिना आत्मा मुंड़ होकर, घर को छोड़कर संपूर्ण अनगारिता (साधुपन) को नहीं पाता।
44. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं बंभचेरवासमावसेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
44. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास (आचार) को प्राप्त नहीं करता।
45. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलेणं संजमेणं संजमेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
45. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों जाने और छोड़े बिना आत्मा संपूर्ण संयम के द्वारा संयत नहीं होता।
46. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलेणं संजमेणं संवरेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
46. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत नहीं होता।
47. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलमाबोहियणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
47. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध आभिनिबोधिकज्ञान को प्राप्त नहीं करता।
48. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं सुयणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
48. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त नहीं करता।
49. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
49. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध अवधिज्ञान को प्राप्त नहीं करता।
50. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं मणपज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
50. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध मनः पर्यवज्ञान को प्राप्त नहीं करता।
51. दो ठाणाइं अपरियाणेत्ता आया णो केवलं केवलणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
51. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जाने और छोड़े बिना आत्मा विशुद्ध केवल ज्ञान को प्राप्त नहीं करता।
52. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलि-पण्णत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
52. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा केवली-प्रज्ञप्त धर्म को सुन पाता है।
53. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
53. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध बोधि का अनुभव करता है।
54. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
54. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा मुंड होकर, घर छोड़कर संपूर्ण अनगारिता (साधुपन) को पाता है।
55. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं बंभचेरवासमावसेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
55. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त करता है।
56. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलेणं संजमेणं संजमेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
56. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा संपूर्ण संयम के द्वारा संयत होता है।
57. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलेणं संवरेणं संवरेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
57. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत होता है।
58. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवल-माभिणिबोहियणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
58. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध आभिनिबोधिक ज्ञान को प्राप्त करता है।
59. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं सुयणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
59. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त करता है।
60. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
60. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध अवधिज्ञान को प्राप्त करता है।
61. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं मणपज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
61. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध मनः पर्यवज्ञान को प्राप्त करता है।
62. दो ठाणाइं परियाणेत्ता आया केवलं केवलणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा-आरंभे चेव, परिग्गहे चेव।
62. आरंभ और परिग्रह-इन दो स्थानों को जानकर और छोड़कर आत्मा विशुद्ध केवलज्ञान को प्राप्त करता है।
सोच्चा-अभिसमेच्च-पदं
63. दोहिं ठाणेहिं आया केवलिपण्णत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए, तं जहा-सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
श्रुत्वा-अभिसमेत्य-पद
63. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा केवलीप्रज्ञप्त धर्म को सुन पाता है।
64. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
64. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध-बोधि का अनुभव करता है।
65. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
65. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा मुंड होकर, घर छोड़कर, संपूर्ण अनगारिता (साधुपन) को पाता है।
66. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं बंभचेर- वासमावसेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
66. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त करता है।
67. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं संजमेणं संजमेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
67. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा संपूर्ण संयम के द्वारा संयत होता है।
68. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं संवरेणं संवरेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
68. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत होता है।
69. दोहिं ठाणेहिं आया केवलंमाभिणि- बोहियणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
69. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध आभिनिबोधिक ज्ञान को प्राप्त करता है।
70. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं सुयणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
70. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त करता है।
71. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
71. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध अवधिज्ञान को प्राप्त करता है।
72. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं मण-पज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
72. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध मनःपर्यवज्ञान को प्राप्त करता है।
73. दोहिं ठाणेहिं आया केवलं केवलणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- सोच्चच्चेव, अभिसमेच्चच्चेव।
73. सुनने और जानने-इन दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध केवलज्ञान को प्राप्त करता है।
कालचक्क-पदं
74. दो समाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-ओसप्पिणी समा चेव, उस्सप्पिणी समा चेव।
कालचक्र-पद
74. समा (कालमर्यादा) दो प्रकार की है-अवसर्पिणी समा-इसमें वस्तुओं के रूप, रस, गंध, आयु आदि का क्रमशः ह्रास होता है। उत्सर्पिणी समा-इसमें वस्तुओं के रूप में रस, गंध, आयु आदि का क्रमशः विकास होता है।
उम्माय-पदं
75. दुविहे उम्माए पण्णत्ते, तं जहा-जक्खाएसे चेव, मोहणिज्जस्स चेव कम्मस्स उदएणं। तत्थ णं जे से जक्खाएसे, से णं सुहवेयतराए चेव सुहविमोयतराए चेव। तत्थ णं जे से मोहणिज्जस्स कम्मस्स उदएणं, से णं दुहवेयत-राए चेव दुहविमोयतराए चेव।
उन्माद-पद
75. उन्माद दो प्रकार का होता है- यक्षावेश-शरीर में यक्ष के आविष्ट होने से उत्पन्न। मोहनीय-कर्म के उदय से उत्पन्न। जो यक्षावेशजनित उन्माद है वह मोह-जनित उन्माद की अपेक्षा सुख से भोगा जाने वाला और सुख से छूट सकने वाला होता है। जो मोहजनित उन्माद है वह यक्षावेश-जनित उन्माद की अपेक्षा दुःख से भोगा जाने वाला और दुःख से छूट सकने वाला होता है।
दंड-पदं
76. दो दंडा पण्णत्ता, तं जहा- अट्ठादंडे चेव, अणट्ठादंडे चेव।
दंड-पद
76. दंड दो प्रकार का होता है- अर्थदंड, अनर्थदंड।
77. णेरइयाणं दो दंडा पण्णत्ता, तं जहा- अट्ठादंडे य, अणट्ठादंडे य।
77. नैरयिकों के दो दंड होते हैं- अर्थदंड,अनर्थदंड।
78. एवं-चउवीसादंडओ जाव वेमाणियाणं।
78. इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दंडकों में दो दंड होते हैं-अर्थदंड, अनर्थदंड।
दंसण-पदं
79. दुविहे दंसणे पण्णत्ते, तं जहा- सम्मद्दंसणे चेव, मिच्छादंसणे चेव।
दर्शन-पद
79. दर्शन दो प्रकार का है- सम्यग्दर्शन, मिथ्यादर्शन44 ।
80. सम्मद्दंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- णिसग्गसम्मद्दंसणे चेव, अभिगमसम्मद्दंसणे चेव।
80. सम्यग्दर्शन दो प्रकार का है- निसर्गसम्यग्दर्शन-आन्तरिक दोषों की शुद्धि होने पर किसी बाह्य निमित्त के बिना सहज ही प्राप्त होनेवाला सम्यग्दर्शन। अभिगमसम्यग्दर्शन-उपदेश आदि निमित्तों से प्राप्त होनेवाला सम्यग्दर्शन45।
81. णिसग्गसम्मद्दंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पडिवाइ चेव, अपडिवाइ चेव।
81. निसर्गसम्यग्दर्शन दो प्रकार का है- प्रतिपाती-जो वापस चला जाए। अप्रतिपाती-जो वापस न जाए।46
82. अभिगमसम्मद्दंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पडिवाइ चेव, अपडिवाइ चेव।
82. अभिगमसम्यग्दर्शन दो प्रकार का है- प्रतिपाती, अप्रतिपाती।47
83. मिच्छादंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा-अभिग्गहियमिच्छादंसणे चेव, अणभिग्गहियमिच्छादंसणे चेव।
83. मिथ्यादर्शन दो प्रकार का है-आभिग्रहिक-विपरीत सिद्धान्त के आग्रह से उत्पन्न। अनाभिग्रहिक-सहज या गुण-दोष की परीक्षा किये बिना उत्पन्न।48
84. अभिग्गहियमिच्छादंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सपज्जवसिते चेव, अपज्जवसिते चेव।
84. आभिग्रहिकमिथ्यादर्शन दो प्रकार का है- सपर्यवसित-सान्त। अपर्यवसित-अनन्त।49
85. अणभिग्गहियमिच्छादंसणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा-सपज्जवसिते चेव, अपज्जवसिते चेव।
85. अनाभिग्रहिकमिथ्यादर्शन दो प्रकार का है- सपर्यवसित, अपर्यवसित।50
णाण-पदं
86. दुविहे णाणे पण्णत्ते, तं जहा-पच्चक्खे चेव, परोक्खे चेव।
ज्ञान-पद
86. ज्ञान दो प्रकार का है- प्रत्यक्ष, परोक्ष।51
87. पच्चक्खे णाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- केवलणाणे चेव, णोकेवलणाणे चेव।
87. प्रत्यक्ष ज्ञान दो प्रकार का है- केवलज्ञान, नोकेवलज्ञान।
88. केवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- भवत्थकेवलणाणे चेव सिद्धकेवलणाणे चेव।
88. केवलज्ञान दो प्रकार का है-भवस्थ-केवलज्ञान-संसारी जीवों का केवलज्ञान। सिद्धकेवलज्ञान-मुक्त जीवों का केवलज्ञान।
89. भवत्थकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव, अजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव।
89. भवस्थकेवलज्ञान दो प्रकार का है- सयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अयोगिभवस्थकेवलज्ञान।
90. सजोगिभवत्थकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमय-सजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव, अपढमसमय-सजोगिभवत्थकेवल-णाणे चेव, अहवा-चरिमसमयसजोगिभवत्थ-केवलणाणे चेव, अचरिमसमयसजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव।
90. सयोगिभवस्थकेवलज्ञान दो प्रकार का है- प्रथमसमयसयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अप्रथमसमयसयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अथवा-चरमसमयसयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अचरमसमयसयोगिभवस्थकेवलज्ञान।
91. अजोगिभवत्थकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयअजोगि-भवत्थ केवलणाणे चेव। अपढमसमयअजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव। अहवा-चरिमसमयअजोगिभवत्थ-केवलणाणे चेव, अचरिमसमयअजोगिभवत्थकेवलणाणे चेव।
91. अयोगिभवस्थकेवलज्ञान दो प्रकार का है- प्रथमसमयअयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अप्रथमसमयअयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अथवा-चरमसमयअयोगिभवस्थकेवलज्ञान। अचरमसमयअयोगिभवस्थकेवलज्ञान।
92. सिद्धकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अणंतरसिद्धकेवलणाणे चेव, परंपरसिद्धकेवलणाणे चेव।
92. सिद्धकेवलज्ञान दो प्रकार का है- अनन्तरसिद्धकेवलज्ञान। परम्परसिद्धकेवलज्ञान।
93. अणंतरसिद्धकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- एक्कपरंपरसिद्धकेवलणाणे चेव, अणेक्कपरंपरसिद्धकेवलणाणे चेव।
93. अनन्तरसिद्धकेवलज्ञान दो प्रकार का है- एकअनन्तरसिद्धकेवलज्ञान। अनेकअनन्तरसिद्धकेवलज्ञान।
94. परंपरसिद्धकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- एक्काणंतरसिद्धकेवलणाणे चेव, अणेक्काणंतरसिद्धकेवलणाणे चेव।
94. परम्परसिद्धकेवलज्ञान दो प्रकार का है- एकपरम्परसिद्धकेवलज्ञान। अनेकपरम्परसिद्धकेवलज्ञान।
95. णोकेवलणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- ओहिणाणे चेव, मणपज्जवणाणे चेव।
95. नोकेवलज्ञान दो प्रकार का है- अवधिज्ञान। मनःपर्यवज्ञान।
96. ओहिणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- भवपच्चइए चेव, खओवसमिए चेव।
96.अवधिज्ञान दो प्रकार का है-भवप्रत्ययिक-जन्म के साथ उत्पन्न होने वाला। क्षायो-पशमिक-ज्ञानावरण कर्म के क्षय-उपशम से उत्पन्न होनेवाला।
97. दोण्हं भवपच्चइए पण्णत्ते, तं जहा- देवाणं चेव, णेरइयाणं चेव।
97. दो के भवप्रत्ययिक होता है- देवताओं के, नैरयिकों के।
98. दोण्हं खओवसमिए पण्णत्ते, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं चेव।
98. दो के क्षायोपशमिक होता है- मनुष्य के, पञ्चेन्द्रियतिर्यंचों के।
99. मणपज्जवणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- उज्जुमति चेव, विउलमति चेव।
99. मनःपर्यवज्ञान दो प्रकार का है- ॠजुमति-मानसिक चिंतन के पुद्गलों को सामान्य रूप से जाननेवाला ज्ञान। विपुलमति-मानसिक चिंतन के पुद्गलों की विविध पर्यायों को विशेष रूप से जाननेवाला ज्ञान।
100. परोक्खे णाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- आभिणिबोहियणाणे चेव, सुयणाणे चेव।
100. परोक्ष ज्ञान दो प्रकार का है- आभिनिबोधिकज्ञान, श्रुतज्ञान।
101. आभिणिबोहियणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सुयणिस्सिए चेव, असुयणिस्सिए चेव।
101. आभिनिबोधिकज्ञान दो प्रकार का है- श्रुतनिश्रित। अश्रुतनिश्रित।52
102. सुयणिस्सिए दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अत्थोग्गहे चेव, वंजणोग्गहे चेव।
102. श्रुतनिश्रित दो प्रकार का है- अर्थावग्रह। व्यञ्जनावग्रह।53
103. असुयणिस्सिते दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अत्थोग्गहे चेव, वंजणोग्गहे चेव।
103. अश्रुतनिश्रित दो प्रकार का है- अर्थावग्रह। व्यञ्जनावग्रह।54
104. सुयणाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अंगपविट्ठे चेव, अंगबाहिरे चेव।
104. श्रुतज्ञान दो प्रकार का है- अंगप्रविष्ट। अंगबाह्य।
105. अंगबाहिरे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- आवस्सए चेव, आवस्सयवतिरित्ते चेव।
105. अंगबाह्य दो प्रकार का है- आवश्यक। आवश्यकव्यतिरिक्त।
106. आवस्यवतिरित्ते दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- कालिए चेव, उक्कालिए चेव।
106. आवश्यकव्यतिरिक्त दो प्रकार का है-कालिक-जो दिन-रात के प्रथम और अंतिम प्रहर में ही पढ़ा जा सके। उत्कालिक-जो अकाल के सिवाय सभी प्रहरों में पढ़ा जा सके।
धम्म-पदं
107. दुविहे धम्मे पण्णत्ते, तं जहा- सुयधम्मे चेव, चरित्तधम्मे चेव।
धर्म-पद
107 धर्म दो प्रकार का है- श्रुतधर्म, चारित्रधर्म।
108. सुयधम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सुत्तसुयधम्मे चेव, अत्थसुयधम्मे चेव।
108. श्रुतधर्म दो प्रकार का है- सूत्रश्रुतधर्म, अर्थश्रुतधर्म।
109. चरित्तधम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा-अगारचरित्तधम्मे चेव, अणगारचरित्तधम्मे चेव।
109. चारित्रधर्म दो प्रकार का है- अगार (गृहस्थ) का चारित्रधर्म। अनगार (मुनि) का चारित्रधर्म।
संजम-पदं
110. दुविहे संजमे पण्णत्ते, तं जहा- सरागसंजमे चेव, वीतरागसंजमे चेव।
संयम-पद
110. संयम दो प्रकार का है- सरागसंयम। वीतरागसंयम।
111. सरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सुहुमसंपरायसरागसंजमे चेव, बादरसंपरायसरागसंजमे चेव।
111. सरागसंयम दो प्रकार का है- सूक्ष्मसंपरायसरागसंयम। बादरसंपरायसरागसंयम।
112. सुहुमसंपरायसरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयसुहुमसंपरायसरागसंजमे चेव, अपढमसमयसुहुमसंपरायसरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयसुहुमसंपरायसराग-संजमे चेव, अचरिमसमय सुहुमसंपराय- सरागसंजमे चेव। अहवा-सुहुमसंपरायसरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- संकिलेसमाणए चेव, विसुज्झमाणए चेव।
112. सूक्ष्मसंपरायसरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयसूक्ष्मसंपरायसरागसंयम। अप्रथमसमयसूक्ष्मसंपरायसरागसंयम। अथवा-चरमसमयसूक्ष्मसंपरायसरागसंयम। अचरमसमयसूक्ष्मसंपरायसरागसंयम। अथवा-सूक्ष्मसंपरायसरागसंयम दो प्रकार का है- संक्लिश्यमान। विशुद्धयमान।
113. बादरसंपरायसरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयबादरसंपरायसरागसंजमे चेव, अपढमसमयबादरसंपरायसरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयबादरसंपरायसराग-संजमे चेव, अचरिमसमयबादरसंपरायसरागसंजमे चेव। अहवा बादरसंपरायसरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पडिवातिए चेव, अपडिवातिए चेव।
113. बादरसंपरायसरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयबादरसंपरायसरागसंयम। अप्रथमसमयबादरसंपरायसरागसंयम। अथवा-चरमसमयबादरसंपरायसरागसंयम। अचरमसमयबादरसंपरायसरागसंयम। अथवा-बादरसंपरायसरागसंयम दो प्रकार का है- प्रतिपाती, अप्रतिपाती।
114. वीयरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- उवसंतकसायवीयरागसंजमे चेव, खीणकसायवीयरागसंजमे चेव।
114. वीतरागसंयम दो प्रकार का है- उपशान्तकषायवीतरागसंयम। क्षीणकषायवीतरागसंयम।
115. उवसंतकसायवीयरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयउवसंतकसायवीयरागसंजमे चेव, अपढमसमयउवसंतकसायवीयरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयउवसंतकसायवीय-रागसंजमे चेव, अचरिमसमयउवसंतकसायवीयरागसंजमे चेव।
115. उपशान्तकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयउपशांतकषायवीतरागसंयम। अप्रथमसमयउपशांतकषायवीतरागसंयम। अथवा-चरमसमयउपशांतकषायवीतरागसंयम। अचरमसमयउपशांतकषायवीतरागसंयम।
116. खीणकसायवीयरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- छउमत्थखीणकसायवीयरागसंजमे चेव, केवलिखीणकसायवीयरागसंजमे चेव।
116. क्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- छद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम। केवलीक्षीणकषायवीतरागसंयम।
117. छउमत्थखीणकसायवीयरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सयंबुद्धछउमत्थखीणकसायवीतरागसंजमे चेव, बुद्धबोहियछउमत्थखीणकसाय- वीतरागसंजमे चेव।
117. छद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- स्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम। बुद्धबोधितछद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम।
118. सयंबुद्धछउमत्थखीणकसायवीय- रागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयसयंबुद्धछउमत्थ-खीणकसायवीतरागसंजमे चेव, अपढमसमयसयंबुद्धछउमत्थ-खीणकसायवीतरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयसयंबुद्धछउ-मत्थखीण-कसायवीतरागसंजमे चेव, अचरिमसमयसयंबुद्धछउमत्थ-खीणकसायवीतरागसंजमे चेव।
118. स्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयस्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषायवीतराग-संयम। अप्रथमसमयस्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषायवीतराग-संयम। अथवा-चरमसमयस्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषाय-वीतरागसंयम। अचरमसमयस्वयंबुद्धछद्मस्थक्षीणकषायवीतराग-संयम।
119. बुद्धबोहियछउमत्थखीणकसाय-वीतरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयबुद्धबोहियछउमत्थ- खीणकसायवीतरागसंजमे चेव, अपढमसमयबुद्धबोहियछउमत्थ- खीणकसायवीतरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयबुद्धबोहियछउ-मत्थखीणकसायवीयरागसंजमे चेव, अचरिमसमयबुद्धबोहियछउमत्थखीण-कसायवीयरागसंजमे चेव।
119. बुद्धबोधितछद्मस्थक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयबुद्धबोधितछद्मस्थक्षीण- कषायवीतरागसंयम। अप्रथमसमयबुद्धबोधितछद्मस्थक्षीण- कषायवीतरागसंयम। अथवा-चरमसमयबुद्धबोधितछद्मस्थक्षीण- कषायवीतरागसंयम। अचरमसमयबुद्धबोधितछद्मस्थक्षीणकषायवीतराग- संयम।
120. केवलिखीणकसायवीयरागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सजोगिकेवलिखीणकसायवीयरागसंजमे चेव, अजोगिकेवलिखीणकसायवीयरागसंजमे चेव।
120. केवलीक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- सयोगिकेवलीक्षीणकषायवीतरागसंयम। अयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराागसंयम।
121. सजोगिकेवलिखीणकसायवीय-रागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयसजोगिकेवलिखीण- कसायवीयरागसंजमे चेव, अपढमसमयसजोगिकेवलि- खीणकसायवीयरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयसजोगि- केवलिखीणकसायवीयरागसंजमे चेव, अचरिमसमयसजोगिकेवलिखीणकसाय-वीयरागसंजमे चेव।
121. सयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयसयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम। अप्रथमसमयसयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम। अथवा-चरमसमयसयोगीकेवलीक्षीणकषाय-वीतरागसंयम। अचरमसमयसयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम।
122. अजोगिकेवलिखीणकसायवीय-रागसंजमे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयअजोगिकेवलिखीण- कसाय-वीयरागसंजमे चेव, अपढमसमयअजोगिकेवलि- खीणकसायवीयरागसंजमे चेव। अहवा-चरिमसमयअजोगि- केवलिखीणकसायवीयरागसंजमे चेव, अचरिमसमयअजोगिकेवलिखीण-कसायवीयरागसंजमे चेव।
122. अयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतरागसंयम दो प्रकार का है- प्रथमसमयअयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम। अप्रथमसमयअयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम। अथवा-चरमसमयअयोगीकेवलीक्षीणकषाय-वीतरागसंयम। अचरमसमयअयोगीकेवलीक्षीणकषायवीतराग-संयम।
जीव-णिकाय-पदं
123. दुविहा पुढविकाइया पण्णत्ता, तं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
जीव-निकाय-पद
123. पृथ्वीकायिक जीव दो प्रकार के हैं-सूक्ष्म और बादर।55
124. दुविहा आउकाइया पण्णत्ता, जं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
124. अप्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- सूक्ष्म और बादर।
125. दुविहा तेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
125. तेजस्कायिक जीव दो प्रकार के हैं-सूक्ष्म और बादर।
126. दुविहा वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
126. वायुकायिक जीव दो प्रकार के हैं-सूक्ष्म और बादर।
127. दुविहा वणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
127. वनस्पतिकायिक जीव दो प्रकार के हैं-सूक्ष्म और बादर।
128. दुविहा पुढविकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव।
128. पृथ्वीकायिक जीव दो प्रकार के हैं-पर्याप्तक और अपर्याप्तक।56
129. दुविहा आउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव।
129. अप्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- पर्याप्तक और अपर्याप्तक।
130. दुविहा तेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव।
130. तेजस्कायिक जीव दो प्रकार के हैं-पर्याप्तक और अपर्याप्तक।
131. दुविहा वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा-पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव।
131. वायुकायिक जीव दो प्रकार के हैं-पर्याप्तक और अपर्याप्तक।
132. दुविहा वणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव।
132. वनस्पतिकायिक जीव दो प्रकार के हैं-पर्याप्तक और अपर्याप्तक।
133. दुविहा पुढविकाइया पण्णत्ता, तं जहा- परिणया चेव, अपरिणया चेव।
133. पृथ्वीकायिक जीव दो प्रकार के हैं-परिणत-बाह्य हेतुओं से जो अन्य रूप में बदल गया हो-निर्जीव हो गया हो। अपरिणत।57
134. दुविहा आउकाइया पण्णत्ता, तं जहा-परिणया चेव, अपरिणया चेव।
134. अप्कायिक जीव दो प्रकार के हैं-परिणत और अपरिणत।
135. दुविहा तेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा-परिणया चेव, अपरिणया चेव।
135. तेजस्कायिक जीव दो प्रकार के हैं-परिणत और अपरिणत।
136. दुविहा वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा-परिणया चेव, अपरिणया चेव।
136. वायुकायिक जीव दो प्रकार के हैं-परिणत और अपरिणत।
137. दुविहा वणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा-परिणया चेव, अपरिणया चेव।
137. वनस्पतिकायिक जीव दो प्रकार के हैं-परिणत और अपरिणत।
दव्व-पदं
138. दुविहा दव्वा पण्णत्ता, तं जहा-परिणता चेव, अपरिणता चेव।
द्रव्य-पद
138. द्रव्य दो प्रकार के होते हैं-परिणत-बाह्य हेतुओं से जिसका रूपांतर हुआ हो। अपरिणत।
जीव-णिकाय-पदं
139. दुविहा पुढविकाइया पण्णत्ता, तंजहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
जीव-निकाय-पद
139. पृथ्वीकायिक जीव दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक-एक जन्म से दूसरे जन्म में जाते समय अंतराल गति में वर्तमान। अगतिसमापन्नक-वर्तमान जीवन में स्थित।
140. दुविहा आउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
140. अप्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक, अगतिसमापन्नक।
141. दुविहा तेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
141. तेजस्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक, अगतिसमापन्नक।
142. दुविहा वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
142. वायुकायिक जीव दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक, अगतिसमापन्नक।
143. दुविहा वणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
143. वनस्पतिकायिक जीव दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक, अगतिसमापन्नक।
दव्व-पदं
144. दुविहा दव्वा पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगतिसमावण्णगा चेव।
द्रव्य-पद
144. द्रव्य दो प्रकार के हैं- गतिसमापन्नक-गमन में प्रवृत्त। अगतिसमापन्नक-अवस्थित।
जीव-णिकाय-पदं
145. दुविहा पुढविकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
जीव-निकाय-पद
145. पृथ्वीकायिक जीव दो प्रकार के हैं-अनंतरावगाढ-वर्तमान समय में किसी आकाशदेश में स्थित। परंपरावगाढ-दो या अधिक समयों से किसी आकाशदेश में स्थित।
146. दुविहा आउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
146. अप्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- अनंतरावगाढ, परंपरावगाढ।
147. दुविहा तेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
147. तेजस्कायिक जीव दो प्रकार के हैं- अनंतरावगाढ, परंपरावगाढ।
148. दुविहा वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
148. वायुकायिक जीव दो प्रकार के हैं- अनंतरावगाढ, परंपरावगाढ।
149. दुविहा वणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
149. वनस्पतिकायिक जीव दो प्रकार के हैं- अनंतरावगाढ, परंपरावगाढ।
दव्वं-पदं
150. दुविहा दव्वा पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोगाढा चेव, परंपरोगाढा चेव।
द्रव्य-पद
150. द्रव्य दो प्रकार के हैं- अनंतरावगाढ, परंपरावगाढ।
151. दुविहे काले पण्णत्ते, तं जहा-ओसप्पिणीकाले चेव, उस्सप्पिणीकाले चेव।
151. काल दो प्रकार का है- अवसर्पिणीकाल, उत्सर्पिणीकाल।
152. दुविहे आगासे पण्णते, तं जहा-लोगागासे चेव, अलोगागासे चेव।
152. आकाश दो प्रकार का है- लोकाकाश और अलोकाकाश।
सरीर-पदं
153. णेरइयाणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरगे चेव, बहिरगे चेव। अब्भंतरए कम्मए, बाहिरए वेउव्विए।
शरीर-पद
153. नैरयिकों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक (सब शरीरों का हेतुभूत शरीर)। बाह्य शरीर-वैक्रिय।
154. देवाणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरगे चेव, बहिरगे चेव। अब्भंतरए कम्मए, बाहिरए वेउव्विए।
154. देवों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-वैक्रिय।
155. पुढविकाइयाणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरगे चेव, बाहिरगे चेव। अब्भंतंरगे कम्मए, बाहिरगे ओरालिए जाव वणस्स- इकाइयाणं।
155. पृथ्वीकायिक, अप्कायिक, तेजस्कायिक, वायुकायिक और वनस्पतिकायिक जीवों के दो-दो शरीर होते हैं-आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-औदारिक।58
156. बेइंदियाणं दो सरीरा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए चेव, बाहिरए चेव। अब्भंतरगे कम्मए, अट्ठिमंससोणितबद्धे बाहिरए ओरालिए।
156. दो इंद्रिय वाले जीवों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-हाड़, मांस और रक्तयुक्त औदारिक।59
157. तेइंदियाणं दो सरीरा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए चेव,बाहिरए चेव। अब्भंतरगे कम्मए, अट्ठिमंससोणितबद्धे बाहिरए ओरालिए।
157. तीन इंद्रिय वाले जीवों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-हाड़, मांस और रक्तयुक्त औदारिक।60
158. चउरिंदियाणं दो सरीरा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए चेव, बाहिरए चेव। अब्भंतरगे कम्मए, अट्ठिमंससोणितबद्धे बाहिरए ओरालिए।
158. चार इंद्रिय वाले जीवों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-हाड़, मांस और रक्तयुक्त औदारिक।61
159. पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए चेव, बाहिरए चेव। अब्भंतरगे कम्मए, अट्ठिमं-ससोणियण्हारुछिराबद्धे बाहिरए ओरालिए।
159. पांच इंद्रिय वाले तिर्यंचों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-हाड़, मांस, रक्त, स्नायु और शिरायुक्त औदारिक।62
160. मणुस्साणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए चेव, बाहिरए चेव। अब्भंतरगे कम्मए, अट्ठिमंससोणिय-ण्हारुछिराबद्धे बाहिरए ओरालिए।
160. मनुष्यों के दो शरीर होते हैं- आभ्यन्तर शरीर-कर्मक। बाह्य शरीर-हाड़, मांस, रक्त, स्नायु और शिरायुक्त औदारिक।63
161. विग्गहगइसमावण्णगाणं णेरइयाणं दो सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- तेयए चेव, कम्मए चेव। णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
161. विग्रहगति64 समापन्न नैरयिकों तथा वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के जीवों के दो-दो शरीर होते हैं-तैजस और कर्मक।
162. णेरइयाणं दोहिं ठाणेहिं सरीरुप्पत्ती सिया, तं जहा- रागेण चेव, दोसेण चेव। जाव वेमाणियाणं।
162. नैरयिकों तथा वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के जीवों के दो-दो स्थानों से शरीर की उत्पत्ति (आरंभ मात्र) होती है-राग से और द्वेष से।
163. णेरइयाणं दुट्ठाणणिव्वत्तिए सरीरगे पण्णत्ते, तं जहा-रागणिव्वत्तिए चेव, दोसणिव्वत्तिए चेव, जाव वेमाणियाणं।
163. नैरयिकों तथा वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के जीवों के दो-दो स्थानों से शरीर की निष्पत्ति (पूर्णता) होती है-राग से और द्वेष से।
काय-पदं
164. दो काया पण्णत्ता, तं जहा-तसकाए चेव, थावरकाए चेव।
काय-पद
164. काय दो प्रकार के हैं-त्रसकाय और स्थावरकाय।
165. तसकाए दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- भवसिद्धिए चेव, अभवसिद्धिए चेव।
165. त्रसकाय दो प्रकार के हैं- भवसिद्धिक-मुक्ति के लिए योग्य। अभवसिद्धिक-मुक्ति के लिए अयोग्य।
166. थावरकाए दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- भवसिद्धिए चेव, अभवसिद्धिए चेव।
166. स्थावरकाय दो प्रकार के हैं- भवसिद्धिक और अभवसिद्धिक।
दिसादुगे करणिज्ज-पदं
167. दो दिसाओ अभिगिज्झ कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा पव्वावित्तए-पाईणं चेव, उदीणं चेव।
दिशाद्विक में करणीय-पद
167. निर्ग्रंथ और निर्गंथियां पूर्व और उत्तर इन दो दिशाओं की ओर मुंह कर प्रव्रजित करें।
168. दो दिसाओ अभिगिज्झ कप्पति णिग्गंथाणं वा णिग्गंथीण वा- मुंडावित्तए सिक्खावित्तए उवट्ठावित्तए संभुंजित्तए संवासित्तए सज्झाय-मुद्दिसित्तए सज्झायं समुद्दिसित्तए सज्झाय-मणुजाणित्तए आलोइत्तए पडिक्कमित्तए णिंदित्तए गरहित्तए विउट्टित्तए विसोहित्तए अकरणयाए अब्भुट्ठित्तए अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जित्तए-पाईणं चेव, उदीणं चेव।
168. निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां पूर्व और उत्तर इन दो दिशाओं की ओर मुंह कर-मुंडित करें, शिक्षा दें, महाव्रतों में आरोपित करें, भोजन-मंडली में सम्मिलित करें, संस्तारक-मंडली में सम्मिलित करें, स्वाध्याय का उद्देश दें, स्वाध्याय का समुद्देश दें, स्वाध्याय की अनुज्ञा दें, आलोचना करें, प्रतिक्रमण करें, निंदा करें, गर्हा करें, व्यतिवर्तन करें, विशोधि करें, सावद्य-प्रवृत्ति न करने के लिए उठें, यथा-योग्य प्रायश्चित्त रूप तपःकर्म स्वीकार करें।65
169. दो दिसाओ अभिगिज्झ कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा अपच्छिम-मारणंतियसंलेहणा-जूसणा-जूसियाणं भत्तपाणपडियाइक्खिताणं पाओवगताणं कालं अणक्कंखमाणाणं विहरित्तए, तं जहा- पाईणं चेव, उदीणं चेव।
169. जो निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां अपश्चिम मारणान्तिक-संलेखना की आराधना से युक्त हैं, जो भक्त-पान का प्रत्याख्यान कर चुके हैं, जो प्रायोपगत अनशन66 से युक्त हैं, जो मरणकाल की आकांक्षा नहीं करते हुए विहरण कर रहे हैं, वे पूर्व और उत्तर इन दो दिशाओं की ओर मुंह कर रहें।
वेदणा-पदं
170. जे देवा उड्ढोववण्णगा कप्पोव-ण्णगा विमाणोववण्णगा चारोववण्णगा चारट्ठितिया गतिरतिया गतिसमाव-ण्णगा, तेसि णं देवाणं सता समितं जे पावे कम्मे कज्जति, तत्थगता वि एगतिया वेदणं वेदेंति, अण्णत्थगता वि एगतिया वेअणं वेदेंति।
वेदना-पद
170. ऊर्ध्वलोक में उत्पन्न देव, जो कल्प67 में उपपन्न हैं, जो विमान68 में उपपन्न हैं, जो चार69 में उपपन्न हैं, जो चार में स्थित70 हैं, जो गतिशील71 और सतत गति वाले हैं, उन देवों के सदा, समित (परिमित) जो पाप कर्म का बंध होता है, कई देव उसका उसी भव में वेदन करते हैं और कई उसका वेदन भवान्तर में करते हैं।
171. णेरइयाणं सता समियं जे पावे कम्मे कज्जति, तत्थगतावि एगतिया वेयणं वेदेंति, अण्णत्थगता वि एगतिया वेयणं वेदेंति जाव पंचेंदियतिरिक्ख-जोणियाणं।
171. नैरयिक तथा द्वीन्द्रिय से तिर्यंचपंचेन्द्रिय तक के दंडकों के सदा, समित (परिमित) जो पाप-कर्म का बंध होता है, कई उसका उसी भव में वेदन करते हैं और कई उसका वेदन भवान्तर में करते हैं।
172. मणुस्साणं सता समितं जे पावे कम्मे कज्जति, इहगता वि एगतिया वेयणं वेयंति, अण्णत्थगता वि एगतिया वेयणं वेयंति। मणुस्सवज्जा सेसा एक्कगमा।
172. मनुष्यों72 के सदा समित (परिमित) जो पाप-कर्म का बंध होता है, कई मनुष्य उसका इसी भव में वेदन करते हैं और कई उसका वेदन भवान्तर में करते हैं।
गति-आगति-पदं
173. णेरइया दुगतिया दुयागतिया पण्णत्ता, तं जहा- णेरइए णेरइएसु उववज्जमाणे मणुस्सेहिंतो वा पंचिंदिय- तिरिक्खजोणिएहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से णेरइए णेरइयत्तं विप्पजह-माणे मणुस्सत्ताए वा पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
173. नैरयिक जीवों की दो गति और दो आगति होती हैं। नरक में उत्पन्न होने वाले जीव-मनुष्य अथवा पंचेन्द्रियतिर्यंच योनि से आकर उत्पन्न होते हैं। नैरयिक नारक अवस्था को छोड़कर मनुष्य अथवा पंचेन्द्रियतिर्यंच योनि में जाते हैं।
174. एवं-असुरकुमारावि। णवरं-से चेव णं से असुरकुमारे असुरकुमारत्तं विप्पजहमाणे मणुस्सत्ताए वा तिरिक्खजोणियत्ताए वा गच्छेज्जा। एवं-सव्वदेवा।
174. असुरकुमार आदि देवों की दो गति और दो आगति होती हैं-देव गति में उत्पन्न होने वाले जीव मनुष्य अथवा पंचेन्द्रिय, तिर्यंच योनि से आकर उत्पन्न होते हैं। वे देव अवस्था को छोड़कर मनुष्य अथवा तिर्यंच73 योनि में जाते हैं।
175. पुढविकाइया दुगतिया दुयागतिया पण्णत्ता, तं जहा-पुढविकाइए पुढविकाएसु उववज्जमाणे पुढवि-काइएहिंतो वा णो पुढविकाइएहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से पुढविकाइए पुढविकाइयत्तं विप्पजह-माणे पुढविकाइयत्ताए वा णो पुढवि- काइयत्ताए वा गच्छेज्जा।
175. पृथ्वीकायिक जीवों की दो गति और दो आगति होती हैं-पृथ्वीकाय में उत्पन्न होने वाले जीव पृथ्वीकाय अथवा अन्य योनियों से आकर उत्पन्न होते हैं। वे पृथ्वी की अवस्था को छोड़कर पृथ्वीकाय अथवा अन्य योनियों में जाते हैं।
176. एवं-जाव माणुस्सा।
176. अप्काय से मनुष्य तक के सभी दंडकों की दो गति और दो आगति होती हैं-वे अपने-अपने काय से अथवा अन्य योनियों से आकर उत्पन्न होते हैं। वे अपनी-अपनी अवस्था को छोड़कर, अपने-अपने काय में अथवा अन्य योनियों में जाते हैं।
दंडग-मग्गणा-पदं
177. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- भवसिद्धिया चेव, अभवसिद्धिया चेव जाव वेमाणिया।
दंडक-मार्गणा-पद
177. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- भवसिद्धिक, अभवसिद्धिक।
178. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोववण्णगा चेव, परंपरोववण्णगा चेव जाव वेमाणिया।
178. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- अंतरोपपन्नक, परंपरोपपन्नक।
179. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- गतिसमावण्णगा चेव, अगति- समावण्णगा चेव जाव वेमाणिया।
179. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-गतिसमापन्नक74-- अपने-अपने उत्पत्ति स्थान की ओर जाते हुए। अगतिसमापन्नक75-- अपने-अपने भव में स्थित।
180. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- पढमसमओववण्णगा चेव, अपढमसमओववण्णगा चेव जाव वेमाणिया।
180. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- प्रथमसमयोपपन्नक, अप्रथमसमयोपपन्नक।
181. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- आहारगा चेव,अणाहारगा चेव। एवं-जाव वेमाणिया।
181. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- आहारक, अनाहारक।76
182. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- उस्सासगा चेव, णो उस्सासगा चेव जाव वेमाणिया।
182. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- उच्छ्वासक-उच्छ्वासपर्याप्ति से पर्याप्त। नोउच्छ्वासक-जिनके उच्छ्वासपर्याप्ति पूर्ण न हुई हो।
183. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- सइंदिया चेव, अणिंदिया चेव। जाव वेमाणिया।
183. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-सइंद्रिय, अनिन्द्रिय।
184. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा चेव, अपज्जत्तगा चेव। जाव वेमाणिया।
184. नैरयिकों से वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-पर्याप्तक, अपर्याप्तक।
185. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा-सण्णी चेव, असण्णी चेव। एवं-पंचेंदिया सव्वे विगलिंदियवज्जा जाव वाणमंतरा।
185. विकलेन्द्रियों को छोड़कर नैरयिक से वानमंतर तक के सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-संज्ञी, असंज्ञी।77
186. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- भासगा चेव, अभासगा चेव। एवमेगिंदियवज्जा सव्वे।
186. एकेन्द्रिय को छोड़कर नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- भाषक-भाषा-पर्याप्ति-युक्त। अभाषक-भाषापर्याप्ति-रहित।
187. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- सम्मद्दिट्ठिया चेव, मिच्छद्दिट्ठिया चेव। एगिंदियवज्जा सव्वे।
187. एकेन्द्रिय को छोड़कर नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं- सम्यग्दृष्टि, मिथ्यादृष्टि।
188. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- परित्तसंसारिता चेव, अणंतसंसारिता चेव जाव वेमाणिया।
188. नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-परीतसंसारी-वे जीव जिनके भव सीमित हो गए हों। अनंतसंसारी-वे जीव जिनके भव सीमित न हों।
189. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- संखेज्जकालसमयट्ठितिया चेव, असंखेज्जकालसमयट्ठितिया चेव। एवं-पंचेंदिया एगिंदियविगलिं दियवज्जा जाव वाणमंतरा।
189. नैरयिक दो प्रकार के हैं- संख्येयकालसमय की स्थिति वाले। असंख्येयकालसमय की स्थिति वाले। इसी प्रकार एकेन्द्रिय और विकलेन्द्रिय को छोड़कर वानमंतर पर्यंत78 सभी पंचेन्द्रिय जीव दो-दो प्रकार के हैं।
190. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- सुलभबोधिया चेव, दुलभबोधिया चेव जाव वेमाणिया।
190. नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-सुलभबोधिक, दुर्लभबोधिक।
191. दुविहा णेरइया पण्ण्त्ता, तं जहा-कण्हपक्खिया चेव, सुक्कपक्खिया चेव जाव वेमाणिया।
191. नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-कृष्णपाक्षिक, शुक्लपाक्षिक।
192. दुविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- चरिमा चेव, अचरिमा चेव जाव वेमाणिया।
192. नैरयिक आदि सभी दंडकों के दो-दो प्रकार हैं-चरम, अचरम।
आहोहि-णाण-दंसण-पदं
193. दोहिं ठाणेहिं आया अहेलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. समोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया अहेलोगं जाणइ पासइ, 2. असमोहतेणं चेव, अप्पाणेणं आया अहेलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि समोहतासमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया अहेलोगं जाणइ पासइ।
अधोऽवधि-ज्ञान-दर्शन-पद
193. दो स्थानों से आत्मा अधोलोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रिय आदि समुद्घात करके आत्मा अवधि- ज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रिय आदि समुद्घात न करके भी आत्मा अवधिज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि79 (नियत क्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी) वैक्रिय आदि समुद्घात करके या किए बिना भी अवधिज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है।
194. दोहिं ठाणेहिं आया तिरियलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. समोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया तिरियलोगं जाणइ पासइ, 2. असमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया तिरियलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि समोहतासमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया तिरियलोगं जाणइ पासइ।
194. दो स्थानों से आत्मा तिर्यग्लोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रिय आदि समुद्घात करके आत्मा अवधिज्ञान से तिर्यग्लोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रिय आदि समुद्घात न करके भी आत्मा अवधिज्ञान से तिर्यग्लोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि (नियत क्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी) वैक्रिय आदि समुद्घात करके या किए बिना भी अवधिज्ञान से तिर्यग्-लोक को जानता-देखता है।
195. दोहिं ठाणेहिं आया उड्ढलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. समोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया उड्ढलोगं जाणइ पासइ, 2. असमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया उड्ढलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि समोहतासमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया उड्ढलोगं जाणइ पासइ।
195. दो स्थानों से आत्मा ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है। 1. वैक्रिय आदि समुद्घात करके आत्मा अवधि- ज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रिय आदि समुद्घात न करके भी आत्मा अवधिज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि (नियत क्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी) वैक्रिय आदि समुद्घात करके या किए बिना भी अवधिज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है।
196. दोहिं ठाणेहिं आया केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. समोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ, 2. असमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि समोहतासमोहतेणं चेव अप्पाणेणं आया केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ।
196. दो स्थानों से आत्मा संपूर्ण लोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रिय आदि समुद्घात करके आत्मा अवधि-ज्ञान से संपूर्ण लोक80 को जानता-देखता है- 2. वैक्रिय आदि समुद्घात न करके भी आत्मा अवधिज्ञान से संपूर्ण लोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि (नियत क्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी) वैक्रिय आदि समुद्घात करके या किए बिना भी अवधिज्ञान से संपूर्ण लोक को जानता-देखता है।
197. दोहिं ठाणेहिं आता अहेलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. विउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता अहेलोगं जाणइ पासइ, 2. अविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता अहेलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि विउव्वियाविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता अहेलोगं जाणइ पासइ।
197. दो स्थानों से आत्मा अधोलोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रियशरीर का निर्माण कर लेने पर आत्मा अवधिज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रियशरीर का निर्माण किए बिना भी आत्मा अवधिज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि वैक्रियशरीर का निर्माण करके या उसका निर्माण किए बिना भी अवधिज्ञान से अधोलोक को जानता-देखता है।
198. दोहिं ठाणेहिं आता तिरियलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. विउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता तिरियलोगं जाणइ पासइ, 2. अविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता तिरियलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि विउव्वियाविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता तिरियलोगं जाणइ पासइ।
198. दो स्थानों से आत्मा तिर्यग्लोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रियशरीर का निर्माण कर लेने पर आत्मा अवधिज्ञान से तिर्यग्लोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रियशरीर का निर्माण किए बिना भी आत्मा अवधिज्ञान से तिर्यग्लोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि वैक्रियशरीर का निर्माण करके या उसका निर्माण किए बिना भी अवधि-ज्ञान से तिर्यग्लोक को जानता-देखता है।
199. दोहिं ठाणेहिं आता उड्ढलोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. विउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता उड्ढलोगं जाणइ पासइ, 2. अविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता उड्ढलोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि विउव्वियाविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता उड्ढलोगं जाणइ पासइ।
199. दो स्थानों से आत्मा ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रियशरीर का निर्माण कर लेने पर आत्मा अवधिज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रिय-शरीर का निर्माण किए बिना भी आत्मा अवधिज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि वैक्रियशरीर का निर्माण करके या उसका निर्माण किए बिना भी अवधि- ज्ञान से ऊर्ध्वलोक को जानता-देखता है।
200. दोहिं ठाणेहिं आता केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ, तं जहा- 1. विउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ, 2. अविउव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता केवलकप्पं लोगं जाणइ पासइ। 1,2. आहोहि विउव्वियाविअव्वितेणं चेव अप्पाणेणं आता केवलप्पं लोगं जाणइ पासइ।
200. दो स्थानों से आत्मा संपूर्ण लोक को जानता-देखता है- 1. वैक्रियशरीर का निर्माण कर लेने पर आत्मा अवधिज्ञान से संपूर्ण लोक को जानता-देखता है। 2. वैक्रियशरीर का निर्माण किए बिना भी आत्मा अवधिज्ञान से संपूर्ण लोक को जानता-देखता है। 1,2. अधोवधि वैक्रियशरीर का निर्माण करके या उसका निर्माण किए बिना भी अवधिज्ञान से संपूर्ण लोक को जानता-देखता है।
देसेण सव्वेण पदं
201. दोहिं ठाणेहिं आया सद्दाइं सुणेति, तं जहा- देसेण वि आया सद्दाइं सुणेति, सव्वेण वि आया सद्दाइं सुणेति।
देशेन सर्वेण पद
201. दो प्रकार से आत्मा शब्दों को सुनता है-शरीर के एक भाग से भी आत्मा शब्दों को सुनता है। समूचे शरीर से भी आत्मा शब्दों को सुनता है।81
202. दोहिं ठाणेहिं आया रूवाइं पासइ, तं जहा- देसेण वि आया रूवाइं पासइ, सव्वेण वि आया रूवाइं पासइ।
202. दो प्रकार से आत्मा रूपों को देखता है- शरीर के एक भाग से भी आत्मा रूपों को देखता है। समूचे शरीर से भी आत्मा रूपों को देखता है।82
203. दोहिं ठाणेहिं आया गंधाइं अग्घाति, तं जहा-देसेण वि आया गंधाइं अग्घाति, सव्वेण वि आया गंधाइं अग्घाति।
203. दो प्रकार से आत्मा गंधों को सूंघता है-शरीर के एक भाग से भी आत्मा गंधों को सूंघता है। समूचे शरीर से भी आत्मा गंधों को सूंघता है।83
204. दोहिं ठाणेहिं आया रसाइं आसादेति, तं जहा-देसेण वि आया रसाइं आसादेति, सव्वेण वि आया रसाइं आसादेति।
204. दो प्रकार से आत्मा रसों का आस्वाद लेता है-शरीर के एक भाग से भी आत्मा रसों का आस्वाद लेता है। समूचे शरीर से भी आत्मा रसों का आस्वाद लेता है।84
205. दोहिं ठाणेहिं आया फासाइं पडिसंवेदेति, तं जहा-देसेण वि आया फासाइं पडिसंवेदेति, सव्वेण वि आया फासाइं पडिसंवेदेति।
205. दो प्रकार से आत्मा स्पर्शों का प्रतिसंवेदन करता है-शरीर के एक भाग से भी आत्मा स्पर्शों का प्रतिसंवेदन करता है।85समूचे शरीर से भी आत्मा स्पर्शों का प्रतिसंवेदन करता है।
206. दोहिं ठाणेहिं आया ओभासति, तं जहा-देसेण वि आया ओभासति, सव्वेण वि आया ओभासति।
206. दो प्रकार से आत्मा अवभास करता है-शरीर के एक भाग से भी आत्मा अवभास करता है। समूचे शरीर से भी आत्मा अवभास करता है।86
207. एवं पभासति, विकुव्वति, परियारेति, 'भासं भासति', आहारेति, परिणामेति, वेदेति, णिज्जरेति।
207. इसी तरह दो प्रकारों से शरीर के एक भाग से भी और समूचे शरीर से भी आत्माप्रभास करता है, वैक्रिय करता है, मैथुन सेवन करता है, भाषा बोलता है, आहार करता है, उसका परिणमन करता है, उसका अनुभव करता है, उसका उत्सर्ग करता है।
208. दोहिं ठाणेहिं देवे सद्दाइं सुणेति, तं जहा- देसेण वि देवे सद्दाइं सुणेति, सव्वेण वि देवे सद्दाइं सुणेति जाव णिज्जरेति।
208. दो स्थानों से देव शब्द सुनता है-शरीर के एक भाग से भी देव शब्द सुनता है। समूचे शरीर से भी देव शब्द सुनता है। इसी प्रकार दो स्थानों से शरीर के एक भाग से भी और समूचे शरीर से भी देव प्रभास करता है, वैक्रिय करता है, मैथुन सेवन करता है, भाषा बोलता है, आहार करता है, उसका परिणमन करता है, उसका अनुभव करता है, उसका उत्सर्ग करता है।
सरीर-पदं
209. मरुया देवा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- एगसरीरी चेव, दुसरीरी चेव।
शरीर-पद
209. मरूत्देव87 दो प्रकार के हैं- एक शरीर वाले, दो शरीर वाले।
210. एवं-किण्णरा किंपुरिसा गंधव्वा णागकुमारा सुवण्णकुमारा अग्गिकुमारा वायुकुमारा।
210. इसी प्रकार-किन्नर88, किंपुरुष, गंधर्व, नागकुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार, वायुकुमार ये देव दो-दो प्रकार के हैं-एक शरीर वाले, दो शरीर वाले।
211. देवा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा-एगसरीरी चेव, दुसरीरी चेव।
211. देव दो प्रकार के हैं- एक शरीर वाले, दो शरीर वाले।
सद्द-पदं
212. दुविहे सद्दे पण्णत्ते, तं जहा-भासासद्दे चेव, णोभासासद्दे चेव।
शब्द-पद
212. शब्द89 दो प्रकार का है- भाषा-शब्द, नोभाषा-शब्द।
213. भासासद्दे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अक्खरसंबद्धे चेव, णोअक्खरसंबद्धे चेव।
213. भाषा-शब्द दो प्रकार का है- अक्षर संबद्ध-वर्णात्मक। नोअक्षर संबद्ध।
214. णोभासासद्दे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- आउज्जसद्दे चेव, णोआउज्जसद्दे चेव।
214. नोभाषा-शब्द दो प्रकार का है- आतोद्यशब्द, नोआतोद्यशब्द।
215. आउज्जसद्दे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- तते चेव, वितते चेव।
215. आतोद्य शब्द को प्रकार का है- तत, वितत।
216. तते दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- घणे चेव, सुसिरे चेव।
216. तत शब्द दो प्रकार का है- घन, शुषिर।
217. वितते दुविहे पण्णत्ते, तं जहा-घणे चेव, सुसिरे चेव।
217. वितत शब्द दो प्रकार का है- घन, शुषिर।
218. णोआउज्जसद्दे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- भूसणसद्दे चेव, णोभूसणसद्दे चेव।
218. नोआतोद्य शब्द दो प्रकार का है- भूषणशब्द, नोभूषणशब्द।
219. णोभूसणसद्दे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- तालसद्दे चेव, लत्तिआसद्दे चेव।
219. नोभूषणशब्द दो प्रकार का है- तालशब्द, लतिकाशब्द।
220. दोहिं ठाणेहिं सद्दुप्पाते सिया, तं जहा- साहण्णंताणं चेव पोग्गलाणं सद्दुप्पाए सिया, भिज्जंताणं चेव पोग्गलाणं सद्दुप्पाए सिया।
220. दो कारणों से शब्द की उत्पत्ति होती है-जब पुद्गल संहति को प्राप्त होते हैं तब शब्द की उत्पत्ति होती है, जैसे-घड़ी का शब्द। जब पुद्गल भेद को प्राप्त होते हैं तब शब्द की उत्पत्ति होती है, जैसे-बांस के फटने का शब्द।
पोग्गल-पदं
221. दोहिं ठाणेहिं पोग्गला साहण्णंति, तं जहा-सइं वा पोग्गला साहण्णंति, परेण वा पोग्गला साहण्णंति।
पुद्गल-पद
221. दो स्थानों से पुद्गल संहत होते हैं-स्वयं-अपने स्वभाव से पुद्गल संहत होते हैं। दूसरे निमित्तों से पुद्गल संहत होते हैं।
222. दोहिं ठाणेहिं पोग्गला भिज्जंति, तं जहा-सइं वा पोग्गला भिज्जंति, परेण वा पोग्गला भिज्जंति।
222. दो स्थानों से पुद्गलों का भेद होता है-स्वयं-अपने स्वभाव से पुद्गलों का भेद होता है। दूसरे निमित्तों से पुद्गलों का भेद होता है।
223. दोहिं ठाणेहिं पोग्गला परिपडंति, तं जहा- सइं वा पोग्गला परिपडंति, परेण वा पोग्गला परिपडंति।
223. दो स्थानों से पुद्गल नीचे गिरते हैं- स्वयं-अपने स्वभाव से पुद्गल नीचे गिरते हैं। दूसरे निमित्तों से पुद्गल नीचे गिरते हैं।
224. दोहिं ठाणेहिं पोग्गला परिसडंति, तं जहा-सइं वा पोग्गला परिसडंति, परेण वा पोग्गला परिसडंति।
224. दो स्थानों से पुद्गल विकृत होकर नीचे गिरते हैं-स्वयं-अपने स्वभाव से पुद्गल विकृत होकर नीचे गिरते हैं। दूसरे निमित्तों से पुद्गल विकृत होकर नीचे गिरते हैं।
225. दोहिं ठाणेहिं पोग्गला विद्धंसंति, तं जहा- सइं वा पोग्गला विद्धंसंति, परेण वा पोग्गला विद्धंसंति।
225. दो स्थानों से पुद्गल विध्वंस को प्राप्त होते हैं-स्वयं अपने स्वभाव से पुद्गल विध्वंस को प्राप्त होते हैं। दूसरे निमित्तों से पुद्गल विध्वंस को प्राप्त होते हैं।
226. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- भिण्णा चेव, अभिण्णा चेव।
226. पुद्गल दो प्रकार के हैं- भिन्न, अभिन्न।
227. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- भेउरधम्मा चेव, णोभेउरधम्मा चेव।
227. पुद्गल दो प्रकार के हैं- भिदुर धर्मवाले, नोभिदुर धर्मवाले।
228. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- परमाणुपोग्गला चेव, णोपरमाणुपोग्गला चेव।
228. पुद्गल दो प्रकार के हैं- परमाणु पुद्गल, नोपरमाणु पुद्गल (स्कन्ध)।
229. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- सुहुमा चेव, बायरा चेव।
229. पुद्गल दो प्रकार के हैं- सूक्ष्म, बादर।
230. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- बद्धपासपुट्ठा चेव, णोबद्धपासपुट्ठा चेव।
230. पुद्गल दो प्रकार के हैं- बद्धपार्श्वस्पृष्ट, नोबद्धपार्श्वस्पृष्ट।90
231. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- परियादितच्चेव, अपरियादितच्चेव।
231. पुद्गल दो प्रकार के हैं- पर्यादत, अपर्यादत।91
232. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव।
232. पुद्गल दो प्रकार के हैं-आत्त-जीव के द्वारा गृहीत, अनात्त-जीव के द्वारा अगृहीत।
233. दुविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा- इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव0।
233. पुद्गल दो प्रकार के हैं- इष्ट, अनिष्ट। कांत, अकांत। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
इंदिय-विसय-पदं
234. दुविहा सद्दा पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव। इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव0।
इंद्रिय-विषय-पद
234. शब्द दो-दो प्रकार के हैं- आत्त, अनात्त। इष्ट, अनिष्ट। कांत, अकांत। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
235. दुविहा रूवा पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव। इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव।
235. रूप दो-दो प्रकार के हैं- आत्त, अनात्त। इष्ट, अनिष्ट। कान्त, अकान्त। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
236. दुविहा गंधा पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव। इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव।
236. गंध दो-दो प्रकार के हैं- आत्त, अनात्त। इष्ट, अनिष्ट। कान्त, अकान्त। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
237. दुविहा रसा पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव। इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव।
237. रस दो-दो प्रकार के हैं- आत्त, अनात्त। इष्ट, अनिष्ट। कान्त, अकान्त। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
238. दुविहा फासा पण्णत्ता, तं जहा- अत्ता चेव, अणत्ता चेव। इट्ठा चेव, अणिट्ठा चेव। कंता चेव, अकंता चेव। पिया चेव, अपिया चेव। मणुण्णा चेव, अमणुण्णा चेव। मणामा चेव, अमणामा चेव।
238. स्पर्श दो-दो प्रकार के हैं- आत्त, अनात्त। इष्ट, अनिष्ट। कान्त, अकान्त। प्रिय, अप्रिय। मनोज्ञ, अमनोज्ञ। मन के लिए प्रिय, मन के लिए अप्रिय।
आयार-पदं
239. दुविहे आयारे पण्णत्ते, तं जहा- णाणायारे चेव, णोणाणायारे चेव।
आचार-पद
239. आचार दो प्रकार का है- ज्ञानाचार, नोज्ञानाचार92।
240. णोणाणायारे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा-दंसणायारे चेव, णोदंसणायारे चेव।
240. नोज्ञानाचार दो प्रकार का है- दर्शनाचार, नोदर्शनाचार93।
241. णोदंसणायारे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- चरित्तायारे चेव, णोचरित्तायारे चेव।
241. नोदर्शनाचार दो प्रकार का है- चरित्राचार, नोचरित्राचार94।
242. णोचरित्तायारे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- तवायारे चेव, वीरियायारे चेव।
242. नोचरित्राचार दो प्रकार का है- तपःआचार, वीर्याचार95।
पडिमा-पदं
243. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- समाहिपडिमाचेव, उवहाणगपडिमा चेव।
प्रतिमा-पद
243. प्रतिमा96 दो प्रकार की है- समाधिप्रतिमा97 उपधानप्रतिमा।98
244. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- ववेगपडिमा चेव, विउसग्गपडिमा चेव।
244. प्रतिमा दो प्रकार की है- विवेकप्रतिमा99, व्युत्सर्गप्रतिमा।100
245. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भद्दा चेव, सुभद्दा चेव।
245. प्रतिमा दो प्रकार की है- भद्रा101, सुभद्रा।102
246. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- महाभद्दा चेव, सव्वतोभद्दा चेव।
246. प्रतिमा दो प्रकार की है- महाभद्रा103, सर्वतोभद्रा।104
247. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खुड्डिया चेव मोयपडिमा, महल्लिया चेव मोयपडिमा।
247. प्रतिमा दो प्रकार की है- क्षुद्रकप्रस्रवणप्रतिमा105, महत्प्रस्रवणप्रतिमा।106
248. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जवमज्झा चेव चंदपडिमा, वइरमज्झा चेव चंदपडिमा।
248. प्रतिमा दो प्रकार की है- यवमध्याचंद्रप्रतिमा107, वज्रमध्याचंद्रप्रतिमा।108
सामाइय-पदं
249. दुविहे सामाइए पण्णत्ते, तं जहा- अगारसामाइए चेव, अणगारसामाइए चेव।
सामायिक-पद
249. सामायिक दो प्रकार का है- अगारसामायिक, अनगारसामायिक।
जन्म-मरण-पदं
250. दोण्हं उववाए पण्णत्ते, तं जहा-देवाणं चेव, णेरइयाणं चेव।
जन्म-मरण-पद
250. दो का उपपात109 होता है- देवताओं का, नैरयिकों का।
251. दोण्हं उव्वट्टणा पण्णत्ता, तं जहा-णेरइयाणं चेव, भवणवासीणं चेव।
251. दो का उद्वर्तन110 होता है- नैरयिकों का, भवनवासी देवताओं का।
252. दोण्हं चयणे पण्णत्ते, तं जहा-जोइसियाणं चेव, वेमाणियाणं चेव।
252. दो का च्यवन111 होता है- ज्योतिष्कदेवों का, वैमानिकदेवों का।
253. दोण्हं गब्भवक्कंती पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
253. दो की गर्भ-अवक्रान्ति112 होती है- मनुष्यों की, पंचेन्द्रियतिर्यंचों की।
गब्भत्थ-पदं
254. दोण्हं गब्भत्थाणं आहारे पण्णत्ते, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
गर्भस्थ-पद
254. दो गर्भ में रहते हुए आहार लेते हैं- मनुष्य, पंचेन्द्रियतिर्यंच।
255. दोण्हं गब्भत्थाणं वुड्ढी पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
255. दो की गर्भ में रहते हुए वृद्धि होती है- मनुष्य की, पंचेन्द्रियतिर्यंचों की।
256. दोण्हं गब्भत्थाणं0-णिवुड्ढी विगुव्वणा गतिपरियाए समुग्घाते कालसंजोगे आयाती मरणे0 पण्णत्ते, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
256. दो की गर्भ में रहते हुए हानि, विक्रिया, गतिपर्याय, समुद्घात, कालसंयोग, गर्भ से निर्गमन और मृत्यु होती है- मनुष्यों की, पंचेन्द्रियतिर्यंचों की113।
257. दोण्हं छविपव्वा पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
257. दो के चर्मयुक्त पर्व (संधि-बंधन) होते हैं-मनुष्यों के, पंचेन्द्रियतिर्यंचों के।
258. दो सुक्कसोणितसंभवा पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्सा चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
258. दो शुक्र और रक्त से उत्पन्न होते हैं- मनुष्य, पंचेन्द्रियतिर्यंच।
ठिति-पदं
259. दुविहा ठिती पण्णत्ता, तं जहा- कायट्ठिती चेव, भवतिट्ठी चेव।
स्थिति-पद
259. स्थिति दो प्रकार की है- कायस्थिति-एक ही काय (जाति) में निरंतर जन्म लेना। भवस्थिति-एक ही जन्म की स्थिति।114
260. दोण्हं कायट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
260. दो के कायस्थिति होती है- मनुष्यों के, पंचेन्द्रियतिर्यंचों के।
261. दोण्हं भवट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा-देवाणं चेव, णेरइयाणं चेव।
261. दो के भवस्थिति होती है- देवताओं के, नैरयिकों के।
आउय-पदं
262. दुविहे आउए पण्णत्ते, तं जहा-अद्धाउए चेव, भवाउए चेव।
आयु-पद
262. आयुष्य दो प्रकार का है- अद्ध्वायुष्य, भवायुष्य।115
263. दोण्हं अद्धाउए पण्णत्ते, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
263. दो के अद्ध्वायुष्य होता है- मनुष्यों के, पंचेन्द्रियतिर्यंचों के।
264. दोण्हं भवाउए पण्णत्ते, तं जहा- देवाणं चेव, णेरइयाणं चेव।
264. दो के भवायुष्य होता है- देवताओं के, नैरयिकों के।
कम्म-पदं
265. दुविहे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- पदेसकम्मे चेव, अणुभावकम्मे चेव।
कर्म-पद
265. कर्म दो प्रकार का है- प्रदेशकर्म, अनुभावकर्म।116
266. दो अहाउयं पालेंति, तं जहा- देवच्चेव, णेरइयच्चेव।
266. दो यथायु (पूर्णायु)117 का पालन करते हैं-देव, नैरयिक।
267. दोण्हं आउय-संवट्टए पण्णत्ते, तं जहा- मणुस्साणं चेव, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणियाणं चेव।
267. दो के आयुष्य का संवर्त्तन118 (अकाल मरण) होता है-मनुष्यों के, पंचेन्द्रियतिर्यंचों के।
खेत्त-पदं
268. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला अविसेसमणाणत्ता अण्णमण्णं णातिवट्टंति आयाम-विक्खंभ-संठाणपरिणाहेणं, तं जहा- भरहे चेव, एरवए चेव।
क्षेत्र-पद
268. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत-दक्षिण में, ऐरवत-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। नगर-नदी आदि की दृष्टि से उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
269. एवमेएणमभिलावेणं- हेमवते चेव, हेरण्णवते चेव। हरिवासे चेव, रम्मयवासे चेव।
269. इसी प्रकार हैमवत, हैरण्यवत, हरि और रम्यकक्षेत्र की स्थिति भी भरत और ऐरवत के समान है-हैमवत, हरि-दक्षिण में। हैरण्यवत, रम्यक्-उत्तर में।
270. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिम-पच्चत्थिमे णं दो खेत्ता पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला अविसेस मणाणत्ता अण्णमण्णं णातिवट्टंति आयाम-विक्खंभ-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा- पुव्वविदेहे चेव, अवरविदेहे चेव।
270. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के पूर्व-पश्चिम में दो क्षेत्र हैं-पूर्वविदेह-पूर्व में। अपरविदेह-पश्चिम में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। नगर-नदी आदि की दृष्टि से उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
271. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो कुराओ पण्णत्ताओ-बहुसमतुल्लाओ जाव, देवकुरा चेव, उत्तरकुरा चेव। तत्थ णं दो महति-महालया महादुमा पण्णत्ता- बहुसमतुल्ला अविसेसम-णाणत्ता अण्णमण्णं णाइवट्टंति आयामविक्खं-भुच्चत्तोव्वेह-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा- कूडसामली चेव, जंबू चेव सुदंसणा।तत्थ णं दो देवा महड्ढिया महज्जुइया महाणुभागा महायसा महाबला महासोक्खा पलि- ओवमट्ठितीया परिवसंति तं जहा- गरुले चेव वेणुदेवे, अणाढिते चेव जंबुद्दीवाहिवती।
271. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो कुरु हैं-देवकुरु-दक्षिण में। उत्तरकुरु-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। नगर-नदी आदि की दृष्टि से उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तनकी दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। वहां (देवकुरु में) कूटशाल्मली और सुदर्शना जंबू नाम के दो अतिविशाल महाद्रुम हैं। वे दोनों प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। उन पर महान् ॠद्धि वाले, महान् द्युति वाले, महान् शक्ति वाले, महान् यश वाले, महान् बल वाले, महान् सुख को भोगने वाले और एक पल्योपम की स्थिति वाले दो देव रहते हैं। कूट शाल्मली पर सुपर्णकुमार जाति का वेणुदेव और सुदर्शना पर जंबूद्वीप का अधिकारी 'अनादृत देव'।
पव्वय-पदं
272. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासहर-पव्वया पण्णत्ता- बहुसमतुल्ला अविसेसमणाणत्ता अण्णमण्णं णातिवट्टंति आयाम- विक्खंभुच्चत्तोव्वेह-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा- चुल्लहिमवंते चेव, सिहरिच्चेव।
पर्वत-पद
272. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर पर्वत के उत्तर- दक्षिण में दो वर्षधर पर्वत हैं क्षुल्ल-हिमवान्-दक्षिण में। शिखरी-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
273. एवं-महाहिमवंते चेव, रुप्पिच्चेव। एवं-णिसढे चेव, णीलवंते चेव।
273. इसी प्रकार महाहिमवान्, रुक्मी, निषध और नीलवान् पर्वत की स्थिति क्षुल्लहिमवान् और शिखरी के समान है-महाहिमवान्, निषध-दक्षिण में। रुक्मी, नीलवान्-उत्तर में।
274. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं हेमवत-हेरण्णवतेसु वासेसु दो वट्टवेयड्ढ-पव्वता पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला अविसेसम-णाणत्ता अण्णमण्णं णातिवट्टंति आयाम-विक्खंभुच्चत्तोव्वेह-संठाण-परिणाहेणं तं जहा- सद्दावाती चेव, वियडावाती चेव। तत्थ णं दो देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा-साती चेव, पभासे चेव।
274. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में हैमवत क्षेत्र में शब्दापाती नाम का वृत्त वैताढ्य पर्वत है और उत्तर में ऐरण्यवत क्षेत्र में विकटापाती नाम का वृत्त वैताढ्य पर्वत है। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। उन पर महान् ॠद्धि वाले यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाले दो देव रहते हैं-शब्दापाती पर स्वातीदेव और विकटापाती पर प्रभासदेव।
275. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं हरिवास-रम्मएसु वासेसु दो वट्टवेयड्डपव्वया पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- गंधावाती चेव, मालवंतपरियाए चेव। तत्थ णं दो देवा महिड्ढिया जाव पलि-ओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- अरुणे चेव, पउमे चेव।
275. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में हरि क्षेत्र में गंधापाती नाम का वृत्त वैताढ्य पर्वत है और उत्तर में रम्यक् क्षेत्र में माल्यवत्पर्याय नाम का वृत्त वैताढ्य पर्वत है। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। उन पर महान् ॠद्धिवाले यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाले दो देव रहते हैं-गंधापाती पर अरुणदेव। माल्यवत्पर्याय पर पद्मदेव।
276. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं देवकुराए कुराए पुव्वावरे पासे, एत्थ णं आस-क्खंधगसरिसा अद्धचंद-संठाण- संठिया दो वक्खारपव्वया पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-सोमणसे चेव विज्जुप्पभे चेव।
276. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में देवकुरु के पूर्व पार्श्व में सौमनस और पश्चिम पार्श्व में विद्युत्प्रभ नाम के दो वक्षार पर्वत हैं। वे अश्वस्कंध के सदृश (आदि में निम्न तथा अंत में उन्नत) और अर्द्धचंद्र के आकार वाले हैं। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
277. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं उत्तरकुराए कुराए पुव्वावरे पासे, एत्थ णं आसक्खंधग-सरिसा अद्धचंद- संठाण-संठिया दो वक्खारपव्वया पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-गंधमायणे चेव, मालवंते चेव।
277. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में उत्तरकुरु के पूर्व पार्श्व में गंधमादन और पश्चिम पार्श्व में माल्यवत् नाम के दो वक्षार पर्वत हैं। वे अश्वस्कंध के सदृश (आदि में निम्न तथा अंत में उन्नत) और अर्द्धचंद्र के आकार वाले हैं। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
278. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो दीहवेयड्ढ पव्वया पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-भारहे चेव दीहवेयड्ढे, एरवते चेव दीहवेयड्ढे।
278. जंबूद्वीप द्वीप में दो दीर्घ वैताढ्य पर्वत हैं। मंदर पर्वत के दक्षिण भाग-भरत में। मंदर पर्वत के उत्तर भाग-ऐरवत् में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
गुहा-पदं
279. भारहए णं दीहवेयड्ढे दो गुहाओ पण्णत्ताओ- बहुसमतुल्लाओ अविसेस- मणाणत्ताओ अण्णमण्णं णाति-वट्टंति आयाम-विक्खंभुच्चत्त-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा- तिमिसगुहा चेव, खंडगप्पवायगुहा चेव। तत्थ णं दो देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- कयमालए चेव, णट्टमालए चेव।
गुहा-पद
279. भरत के दीर्घ वैताढ्य पर्वत में तमिस्रा और खंड प्रपात नाम की दो गुफाएं हैं। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करतीं। वहां महान् ॠद्धि वाले यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाले दो देव रहते हैं-तमिस्रा में-कृतमालक देव और खंड प्रपात में-नृत्तमालक देव।
280. एरवए णं दीहवेयड्ढे दो गुहाओ पण्णत्ताओ-जाव, तं जहा- कयमालए चेव, णट्टमालए चेव।
280. ऐरवत के दीर्घ वैताढ्य पर्वत में तमिस्रा और खंड प्रपात नाम की दो गुफाएं हैं। वहां दो देव रहते हैं-तमिस्रा में-कृतमालक देव, खंड प्रपात में-नृत्तमालक देव।
कूड-पदं
281. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणेणं चुल्लहिमवंते वासहर- पव्वए दो कूडा पण्णत्ता- बहुसमतुल्ला जाव विक्खंभुच्चत्त-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा- चुल्लहिमवंतकूडे चेव, वेसमणकूडे चेव।
कूट-पद
281. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में क्षुल्लहिमवान् वर्षधर पर्वत के दो कूट (शिखर) हैं-क्षुल्लहिमवान् कूट और वैश्रमण कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
282. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं महाहिमवंते वासहरपव्वए दो कूडा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-महाहिमवंतकूडे चेव, वेरुलियकूडे चेव।
282. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में महाहिमवान् वर्षधर पर्वत के दो कूट हैं-महाहिमवान् कूट, वैडूर्य कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
283. एवं-णिसढे वासहरपव्वए दो कूडा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- णिसढकूडे चेव, रुयगप्पभे चेव।
283. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में निषध-वर्षधर पर्वत के दो कूट हैं-निषध कूट, रुचकप्रभ कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
284. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं णीलवंते वासहरपव्वए दो कूडा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- णीलवंतकूडे चेव, उवदंसण-कूडे चेव।
284. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में नीलवान् वर्षधर पर्वत के दो कूट हैं-नीलवान् कूट, उपदर्शन कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
285.एवं-रुप्पिंमि वासहरपव्वए दो कूडा- पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-रुप्पिकूडे चेव, मणिकंचणकूडे चेव।
285. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में रुक्मी वर्षधर पर्वत के दो कूट हैं-रुक्मी कूट, मणिकांचन कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
286. एवं-सिहरिंमि वासहरपव्वते दो कूडा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- सिहरिकूडे चेव, तिगिंछिकूडे चेव।
286. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में शिखरी वर्षधर पर्वत के दो कूट हैं-शिखरी कूट, तिगिंछि कूट। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, ऊंचाई, संस्थान और परिधि में एक- दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
महादह-पदं
287. जंबूद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं चुल्लहिमवंत-सिहरीसु वासहरपव्वएसु दो महद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला अविसेसम-णाणत्ता अण्णमण्णं णातिवट्टंति आयाम विक्खंभ-उव्वेह-संठाण-परिणाहेणं, तं जहा-पउमद्दहे चेव, पोंडरीयद्दहे चेव। तत्थ णं दो देवयाओ महिड्ढियाओ जाव पलिओवमट्ठितीयाओ परिवसंति, तं जहा-सिरी चेव, लच्छी चेव।
महाद्रह-पद
287. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में क्षुल्लहिमवान् वर्षधर पर्वत पर पद्मद्रह और उत्तर में शिखरी वर्षधर पर्वत पर पौंडरीक द्रह नाम के दो महान् द्रह हैं-वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं। उनमें कोई विशेष (भेद) नहीं है। कालचक्र के परिवर्तन की दृष्टि से उनमें कोई नानात्व नहीं है। वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। वहां महान् ॠद्धि वाली यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाली दो देवियां रहती हैं-पद्मद्रह में श्री, पौंडरीकद्रह में लक्ष्मी।
288. एवं-महाहिमवंत-रुप्पीसु वासहर- पव्वएसु दो महद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-महापउमद्दहे चेव, महापोंडरीयद्दहे चेव। तत्थ णं दो देवताओ हिरिच्चेव बुद्धिच्चेव।
288. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में महाहिमवान् वर्षधर पर्वत पर महापद्मद्रह और उत्तर में रुक्मी वर्षधर पर्वत पर महा- पौंडरीकद्रह नाम के दो महान् द्रह हैं। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते। वहां दो देवियां रहती हैं-महापद्मद्रह में ह्री और महापौंडरीकद्रह में बुद्धि।
289. एवं-णिसढ-णीलवंतेसु तिगिं-छिद्दहे चेव, केसरिद्दहे चेव। तत्थ णं दो देवताओ धिती चेव, कित्ती चेव।
289. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में निषध वर्षधर पर्वत पर तिगिंछिद्रह और उत्तर में नीलवान् वर्षधर पर्वत पर केसरीद्रह नाम के दो महान् द्रह हैं यावत् वहां एक पल्योपम की स्थिति वाली दो देवियां रहती हैं-तिगिंछि द्रह में धृति, केसरी द्रह में कीर्ति।
महाणदी-पदं
290. जबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं महाहिमवंताओ वासहर- पव्वयाओ महापउमद्दहाओ दहाओ दो महाणईओ पवहंति, तं जहा- रोहियच्चेव, हरिकंतच्चेव।
महानदी-पद
290. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में महाहिमवान् वर्षधर पर्वत के महापद्मद्रह से रोहिता और हरिकान्ता नाम की दो महानदियां प्रवाहित होती हैं।
291. एवं णिसढाओ वासहरपव्वताओ तिगिंछिद्दहाओ दहाओ दो महाणईओ पवहंति, तं जहा- हरिच्चेव, सीतोदच्चेव।
291. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में निषध वर्षधर पर्वत के तिगिंछि द्रह से हरित और सीतोदा नाम की दो महानदियां प्रवाहित होती हैं।
292. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं णीलवंताओ वासहर-पव्वताओ केसरिद्दहाओ दहाओ दो महाणईओ पवहंति, तं जहा- सीता चेव, णारिकंता चेव।
292. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में नीलवान् वर्षधर पर्वत के केसरीद्रह से सीता और नारीकान्ता नाम की दो महानदियां प्रवाहित होती हैं।
293. एवं रुप्पीओ वासहरपव्वताओ महापोंडरीयद्दहाओ दहाओ दो महाणईओ पवहंति, तं जहा- णरकंता चेव, रुप्पकूला चेव।
293. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में रुक्मी वर्षधर पर्वत के महापौंडरीक द्रह से नरकांता और रूप्यकूला नाम की दो महानदियां प्रवाहित होती हैं।
पवाय-दह-पदं
294. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणेणं भरहे वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला, तं जहा- गंगप्पवायद्दहे चेव, सिंधुप्पवायद्दहे चेव।
प्रपात-द्रह-पद
294. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में भरत क्षेत्र में दो प्रपात द्रह हैं-गंगाप्रपातद्रह, सिन्धुप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
295. एवं-हेमवए वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता बहुसमतुल्ला, तं जहा- रोहियप्पवायद्दहे चेव, रोहियंसप्पवायद्दहे चेव।
295. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में हैमवत क्षेत्र में दो प्रपात द्रह हैं-रोहित-प्रपातद्रह, रोहितांशप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
296. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं हरिवासे वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला, तं जहा-हरिपवायद्दहे चेव, हरिकंतप्पवायद्दहे चेव।
296. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में 'हरि' क्षेत्र में दो प्रपातद्रह हैं- हरित्प्रपातद्रह, हरिकांतप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
297. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं महाविदेहे वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- सीतप्पवायद्दहे चेव, सीतोदप्पवायद्दहे चेव।
297. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में महाविदेह क्षेत्र में दो प्रपात द्रह हैं-सीताप्रपातद्रह, सीतोदाप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
298. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं रम्मए वासे दो पव्वायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- णरकंतप्पवायद्दहे चेव, णारिकंतप्पवायद्दहे चेव।
298. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में रम्यक क्षेत्र में दो प्रपातद्रह हैं- नरकांताप्रपातद्रह, नारीकांताप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
299. एवं-हेरण्णवते वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- सुवण्णकूलप्पवायद्दहे चेव, रुप्पकूलप्पवायद्दहे चेव।
299. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में हैरण्यवत क्षेत्र में दो प्रपात द्रह हैं- सुवर्णकूलप्रपातद्रह, रूप्यकूलप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
300. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं एरवए वासे दो पवायद्दहा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- रत्तप्पवायद्दहे चेव, रत्तावईपवायद्दहे चेव।
300. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तर में ऐरवत क्षेत्र में दो प्रपात द्रह हैं-रक्ताप्रपातद्रह, रक्तवतीप्रपातद्रह। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सवर्र्था सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
महाणदी-पदं
301. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं भरहे वासे दो महाणईओ पण्णत्ताओ-बहुसम-तुल्लाओ जाव, तं जहा-गंगा चेव, सिंधू चेव।
महानदी-पद
301. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में भरत-क्षेत्र में दो महानदियां हैं-गंगा, सिंधू। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करतीं।
302. एवं-जहा पवातद्दहा, एवं णईओ भाणियव्वाओ जाव एरवए वासे दो महाणईओ पण्णत्ताओ- बहुसमतुल्लाओ जाव, तं जहा- रत्ता चेव, रत्तावती चेव।
302. प्रपातद्रह की भांति नदियां वक्तव्य हैं। यावत् ऐरवत् क्षेत्र में दो महानदियां प्रज्ञप्त हैं-रक्ता, रक्तवती वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं, यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, गहराई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करतीं।
कालचक्क-पदं
303. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसम-दूसमाए समाए दो सागरोवम-कोडाकोडीओ काले होत्था।
कालचक्र-पद
303. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी के सुषम-दुषमा आरे का काल दो कोटी-कोटी सागरोपम था।
304. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु इमीसे ओसप्पिणीए सुसमदूसमाए समाए दो सागरोवमकोडाकोडीओ काले पण्णत्ते।
304. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में वर्तमान अवसर्पिणी के सुषम-दुषमा आरे का काल दो कोटी-कोटी सागरोपम कहा गया है।
305. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु आगमिस्साए उस्सप्पिणीए सुसम- दूसमाए समाए दो सागरोवम-कोडाकोडीओ काले0 भविस्सति।
305. जंबूद्वीप द्वीप के भरत ऐरवत क्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी के सुषम-दुषमा आरे का काल दो कोटी-कोटी सागरोपम होगा।
306. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसमाए समाए मणुया दो गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था। दोण्णि य पलिओवमाइं परमाउं पालइत्था।
306. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी सुषमा नामक आरे में मनुष्यों की ऊंचाई दो गाऊ की और उत्कृष्ट आयु दो पल्योपम की थी।
307. एवमिमीसे ओसप्पिणीए जाव पालयित्था।
307. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में वर्तमान अवसर्पिणी के सुषमा नामक आरे में मनुष्यों की ऊंचाई दो गाऊ की और उत्कृष्ट आयु दो पल्योपम की थी।
308. एवमागमेस्साए उस्सप्पिणीए जाव पालयिस्संति।
308. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी के सुषमा नामक आरे में मनुष्यों की ऊंचाई दो गाऊ की और उत्कृष्ट आयु दो पल्योपम की होगी।
सलागा-पुरिस-वंस-पदं
309. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो अरहंतवंसा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
शलाका-पुरुष-वंश-पद
309. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में अरहंतों के दो वंश उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
310. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो चक्कवट्टि-वंसा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
310. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में चक्रवर्तियों के दो वंश उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
311. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो दसारवंसा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
311. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में दसारों के दो वंश उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
सलागा-पुरिस-पदं
312. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो अरहंता उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
शलाका-पुरुष-पद
312. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में दो अरहंत उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
313. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो चक्कवट्टी उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
313. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में दो चक्रवर्ती उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
314. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो बलदेवा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
314. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में दो बलदेव उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
315. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगसमये एगजुगे दो वासुदेवा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
315. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में एक समय में एक युग में दो वासुदेव उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
कालाणुभव-पदं
316. जंबुद्दीवे दीवे दोसु कुरासु मणुया सया सुसमसुसममुत्तमं इड्ढिं पत्ता पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-देवकुराए चेव, उत्तरकुराए चेव।
कालानुभव-पद
316. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण और उत्तर के देवकुरु और उत्तरकुरु में रहने वाले मनुष्य सदा सुषम-सुषमा नाम के प्रथम आरे की उत्तम ॠद्धि का अनुभव करते हैं।
317. जंबुद्दीवे दीवे दोसु वासेसु मणुया सया सुसममुत्तमं इड्ढिं पत्ता पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-हरिवासे चेव, रम्मगवासे चेव।
317. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में हरि क्षेत्र तथा उत्तर में रम्यक् क्षेत्र में रहने वाले मनुष्य सदा सुषमा नाम के दूसरे आरे की उत्तम ॠद्धि का अनुभव करते हैं।
318. जंबुद्दीवे दीवे दोसु वासेसु मणुया सया सुसमदूसममुत्तममिड्ढिं पत्ता पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-हेमवए चेव, हेरण्णवए च।
318. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण में हैमवत क्षेत्र में तथा उत्तर में हैरण्यवत् क्षेत्र में रहने वाले मनुष्य सदा 'सुषम-दुःषमा' नाम के तीसरे आरे की उत्तम ॠद्धि का अनुभव करते हैं।
319. जंबुद्दीवे दीवे दोसु खेत्तेसु मणुया सया दूसमसुसममुत्तममिड्ढिं पत्ता पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-पुव्वविदेहे चेव, अवरविदेहे चेव।
319. जंबूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के पूर्व में पूर्व-विदेह तथा पश्चिम में अपर-विदेह क्षेत्र में रहने वाले मनुष्य सदा 'दुःषम-सुषमा' नाम के चौथे आरे की उत्तम ॠद्धि का अनुभव करते हैं।
320. जंबुद्दीवे दीवे दोसु वासेसु मणुया छव्विहं पि कालं पच्चणुभवमाणा विहरंति, तद्यथा-भरहे चेव, एरवते चेव।
320. जम्बूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिण-भरत में और उत्तर-ऐरवत क्षेत्र में रहने वाले मनुष्य छह प्रकार के काल119 का अनुभव करते हैं।
चंद-सूर-पदं
321. जंबुद्दीवे दीवे- दो चंदा पभासिंसु वा पभासंति वा पभासिस्संति वा।
चंद्र-सूर-पद
321. जंबूद्वीप द्वीप में दो चंद्रमाओं ने प्रकाश किया था, करते हैं और करेंगे।
322. दो सूरिआ तविंसु वा तवंति वा तविस्संति वा।
322. जंबूद्वीप द्वीप में दो सूर्य तपे थे, तपते हैं और तपेंगे।
णक्खत्त-पदं
323. दो कित्तियाओ, दो रोहिणीओ, दो मग्गसिराओ, दो अद्दाओ, दो पुणव्वसू, दो पूसा, दो अस्सलेसाओ, दो महाओ, दो पुव्वाफग्गुणीओ, दो उत्तराफग्गुणीओ, दो हत्था, दो चित्ताओ, दो साईओ, दो विसाहाओ, दो अणुराहाओ, दो जेट्ठाओ, दो मूला, दो पुव्वासाढाओ, दो उत्तरा-साढाओ, दो अभिईओ, दो सवणा, दो धणिट्ठाओ, दो सयभिसया, दो पुव्वाभद्द-वयाओ, दो उत्तराभद्दवयाओ, दो रेवतीओ, दो अस्सिणीओ, दो भरणीओ (जोयं जोएंसु वा जोएंति वा जोइस्संति वा?)।
नक्षत्र-पद
323. जंबूद्वीप द्वीप में दो कृत्तिका, दो रोहिणी, दो मृगशिरा, दो आर्द्रा, दो पुनर्वसु, दो पुष्य, दो अश्लेषा, दो मघा, दो पूर्व-फल्गुनी, दो उत्तर-फल्गुनी, दो हस्त, दो चित्रा, दो स्वाति, दो विशाखा, दो अनुराधा, दो ज्येष्ठा, दो मूल, दो पूर्वाषाढा, दो उत्तराषाढा, दो अभिजित, दो श्रवण, दो धनिष्ठा, दो शत्भिषक् (शतभिषा), दो पूर्वाभाद्रपद, दो उत्तराभाद्रपद, दो रेवति, दो अश्विनी, दो भरणी-इन नक्षत्रों ने चंद्रमा के साथ योग किया था, करते हैं और करेंगे।
णक्खत्तदेव-पदं
324. दो अग्गी, दो पयावती, दो सोमा, दो रुद्दा, दो अदिती, दो बहस्सती, दो सप्पा, दो पिती, दो भागा, दो अज्जमा, दो सविता, दो तट्ठा, दो वाऊ, दो इंदग्गी, दो मित्ता, दो इंदा, दो णिरती, दो आऊ, दो विस्सा, दो बह्मा, दो विण्हू, दो वसू, दो वरुणा, दो अया, दो विविद्धी, दो पुस्सा, दो अस्सा, दो यमा।
नक्षत्र-देव-पद
324. नक्षत्रों120 के दो-दो देव हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं-दो अग्नि, दो प्रजापति, दो सोम, दो रुद्र, दो अदिति, दो बृहस्पति, दो सर्प, दो पितदेवता, दो भग, दो अर्यमा, दो सविता, दो त्वष्टा, दो वायु, दो इंद्राग्नि, दो मित्र, दो इंद्र, दो निॠति, दो अप्, दो विश्व, दो ब्रह्म, दो विष्णु, दो वसु, दो वरुण, दो अज, दो विवृद्धि, (अहिर्बुध्नीय), दो पूषन्, दो अश्व, दो यम।
महग्गह-पदं
325. दो इंगालगा, दो वियालगा, दो लोहितक्खा, दो सणिच्चरा, दो आहुणिया, दो पाहुणिया दो कणा, दो कणगा, दो कणकणगा, दो कणग-विताणगा, दो कणगसंताणगा, दो सोमा, दो सहिया, दो आसासणा, दो कज्जोवगा, दो कब्बडगा दो अयकरगा, दो दुंदुभगा, दो संखा, दो संखवण्णा, दो संखवण्णाभा, दो कंसा, दो कंसवण्णा, दो कंसवण्णाभा, दो रुप्पी, दो रुप्पाभासा, दो णीला, दो णीलोभासा, दो भासा, दो भासरासी, दो तिला, दो तिलपुप्फवण्णा, दो दगा, दो दगपंचवण्णा, दो काका, दो कक्कंधा, दो इंदग्गी, दो धूमकेऊ, दो हरी, दो पिंगला, दो बुद्धा, दो सुक्का, दो बहस्सती, दो राहू, दो अगत्थी, दो माणवगा, दो कासा, दो फासा, दो धुरा, दो पमुहा, दो वियडा, दो विसंधी, दो णियल्ला, दो पइल्ल दो जडियाइलगा, दो अरुणा, दो अग्गिल्ला, दो काला, दो महाकालगा, दो सोत्थिया, दो सोवत्थिया, दो वद्धमाणगा, दो पलंबा, दो णिच्चा-लोगा, दो णिच्चुज्जोता, दो सयंपभा, दो ओभासा, दो सेयंकरा दो खेमंकरा, दो आभंकरा, दो पभंकरा, दो अपराजिता, दो अरया, दो असोगा, दो विगतसोगा, दो विमला, दो वितता, दो वितत्था, दो विसाला, दो साला, दो सुव्वता, दो अणियट्टी, दो एगजडी, दो दुजडी, दो करकरिगा, दो रायग्गला, दो पुप्फकेतू, दो भावकेऊ (चारं चरिंसु वा चरंति वा चरिस्संति वा?)।
महाग्रह-पद
325. जंबूद्वीप द्वीप में-दो अंगारक, दो विकालक, दो लोहिताक्ष, दो शनिश्चर, दो आहुत, दो प्राहुत, दो कन, दो कनक, दो कनकनक, दो कनकवितानक, दो कनकसंतानक, दो सोम, दो सहित, दो आश्वासन, दो कार्योपग, दो कर्बटक, दो अजकरक, दो दुंदुभक, दो शंख, दो शंखवर्ण, दो शंखवर्णाभ, दो कंस, दो कंसवर्ण, दो कंसवर्णाभ, दो रुक्मी, दो रुक्माभास, दो नील, दो नीलाभास, दो भस्म, दो भस्मराशि, दो तिल, दो तिलपुष्यवर्ण, दो दक, दो दकपंचवर्ण, दो काक, दो कर्कंध, दो इंद्राग्नि, दो धूमकेतु, दो हरि, दो पिंगल, दो बुद्ध, दो शुक्र, दो बृहस्पति, दो राहु, दो अगस्ति, दो मानवक, दो काश, दो स्पर्श, दो धुर, दो प्रमुख, दो विकट, दो विसंधि, दो णियल्ल, दो पइल्ल, दो जडियाइलग, दो अरुण, दो अग्निल, दो काल, दो महाकालक, दो स्वस्तिक, दो सौवस्तिक, दो वर्द्धमानक, दो प्रलंब, दो नित्यालोक, दो नित्योद्योत, दो स्वयंप्रभ, दो अवभास, दो श्रेयस्कर, दो क्षेमंकर, दो आभंकर, दो प्रभंकर, दो अपराजित, दो अरजस्, दो अशोक, दो विगतशोक, दो विमल, दो वितत, दो वित्रस्त, दो विशाल, दो शाल, दो सुव्रत, दो अनिवृत्ति, दो एकजटिन्, दो जटिन्, दो करकरिक, दो दोराजार्गल, दो पुष्यकेतु, दो भावकेतु। (इन 88 महाग्रहों121 ने चार किया था, करते हैं और करेंगे?
जंबुद्दीव-वेइआ-पदं
326. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स वेइआ दो गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
जंबूद्वीप-वेदिका-पद
326. जंबूद्वीप द्वीप की वेदिका दो कोस ऊंची है।
लवण-समुद्द-पदं
327. लवणे णं समुद्दे दो जोयणसय- सहस्साइं चक्कवालविक्खंभेणं पण्णत्ते।
लवण-समुद्र-पद
327. लवण समुद्र का चक्रवाल-विष्कंभ (वलयाकार चौड़ाई) दो लाख योजन का है।
328. लवणस्स णं समुद्दस्स वेइया दो गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
328. लवण समुद्र की वेदिका दो कोस ऊंची है।
धायइसंड-पदं
329. धायइसंडे दीवे पुरत्थिमद्धे णं मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासा पण्णत्ता- बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- भरहे चेव, एरवए चेव।
धातकीषण्ड-पद
329. धातकीषंड द्वीप के पूर्वार्द्ध में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत-दक्षिण में, ऐरवत-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
330. एवं-जहा जंबुद्दीवे तहा एत्थवि भाणियव्वं जाव दोसु वासेसु मणुया छव्विहंपि कालं पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-भरहे चेव, एरवए चेव। णवरं-कूडसामली चेव, धायईरुक्खे चेव। देवा-गरुले चेव वेणुदेवे, सुदंसणे चेव।
330. इसी प्रकार जंबूद्वीप द्वीप के प्रकरण में आये हुए सूत्र 2/269-320 तक का वर्णन यहां वक्तव्य है। विशेष इतना ही है कि यहां वृक्ष दो हैं-कूट शाल्मली और धातकी। देव दो हैं-कूट शाल्मली पर गरुडकुमार जाति का वेणुदेव और धातकी पर सुदर्शन देव।
331. धायइसंडे दीवे पच्चत्थिमद्धे णं मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा- भरहे चेव, एरवए चेव।
331. धातकीषंडद्वीप के पश्चिमार्द्ध में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत-दक्षिण में, ऐरवत-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
332. एवं-जहा जंबुद्दीवे तहा एत्थवि भाणियव्वं जाव छव्विहं पि कालं पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा-भरहे चेव, एरवए चेव। णवरं-कूड- सामली चेव महाधायईरुक्खे चेव। देवा-गरुले चेव वेणुदेवे पियदंसणे चेव।
332. इसी प्रकार जंबूद्वीप द्वीप के प्रकरण में आये हुए सूत्र 2।269-320 तक का वर्णन यहां वक्तव्य है। विशेष इतना ही है कि यहां वृक्ष दो हैं-कूटशाल्मली और महाधातकी। देव दो हैं-कूटशाल्मली पर गरुडकुमार जाति का वेणुदेव, महाधातकी पर प्रियदर्शन देव।
333. धायइसंडे णं दीवे- दो भरहाइं, दो एरवयाइं, दो हेमवयाइं, दो हेरण्णवयाइं, दो हरिवासाइं, दो रम्मगदासाइं, दो पुव्वविदेहाइं, दो अवर-विदेहाइं, दो देवकुराओ, दो देव-कुरुमहद्दुमा, दो देवकुरुमहद्दुमवासी देवा, दो उत्तर-कुराओ, दो उत्तरकुरु-महद्दुमा, दो उत्तरकुरुमहद्दुमवासी देवा।
333. धातकीषंड द्वीप में- भरत, ऐरवत, हैमवत, हैरण्यवत, हरिवर्ष, रम्यकवर्ष, पूर्वविदेह, अपरविदेह, देवकुरु, देवकुरुमहाद्रुम, देवकुरुमहाद्रुमवासी देव, उत्तरकुरु, उत्तरकुरुमहाद्रुम, उत्तरकुरुम-हाद्रुमवासी देव-दो-दो हैं।
334. दो चुल्लहिमवंता, दो महाहिमवंता, दो णिसढा, दो णीलवंता, दो रुप्पी, दो सिहरी।
334. क्षुल्लहिमवान्, महाहिमवान्, निषध, नीलवान्, रुक्मी और शिखरी-ये वर्षधर पर्वत दो-दो हैं।
335. दो सद्दावाती, दो सद्दावातिवासी साती देवा, दो वियडावाती, दो वियडावातिवासी पभासा देवा, दो गंधावासी, दो गंधावातिवासी अरुणा देवा, दो मालवंतपरियागा, दो मालवंतपरियागवासी पउमा देवा।
335. शब्दापाती, शब्दापातिवासी स्वाति देव, विकटापाती, विकटापातिवासी प्रभास देव, गंधापाती, गंधापातिवासी अरुण देव, माल्यवत्पर्याय, माल्यवत्पर्यायवासी पद्म देव-ये वृत्तवैताढ्य पर्वत था उन पर रहने वाले देव दो-दो हैं।
336. दो मालवंता, दो चित्तकूडा, दो पम्हकूडा, दो णलिणकूडा, दो एगसेला, दो तिकूडा, दो वेसमण-कूडा, दो अंजणा, दो मातंजणा, दो सोमणसा, दो विज्जुप्पभा, दो अंकावती, दो पम्हावीती, दो आसीविसा, दो सुहावहा, दो चंदपव्वता, दो सुरपव्वता, दो णागपव्वता, दो देवपव्वता, दो गंधमायणा, दो उसगारपव्वया, दो चुल्लहिमवंतकूडा, दो वेसमणकूडा, दो महाहिमवंतकूडा, दो वेरुलियकूडा, दो णिसढकूडा, दो रुयगकूला, दो णीलवंतकूडा, दो उवदंसणकूडा, दो रुप्पिकूडा, दो मणिकंचणकूडा, दो सिहरिकूडा, दो तिगिंछिकूडा।
336. माल्यवान्, चित्रकूट, पक्ष्मकूट, नलिनकूट, एकशैल, त्रिकूट, वैश्रमणकूट, अंजन, मातांजन, सौमनस, विद्युत्प्रभ, अंकावती, पक्ष्मावती, आसीविष, सुखावह, चंद्र पर्वत, सूर्य पर्वत, नाग पर्वत, देव पर्वत, गंधमादन, इषुकार पर्वत, क्षुल्लहिमवत्कूट, वैश्रमणकूट, महाहिमवत्कूट, वैडूर्यकूट, निषधकूट, रुचककूट, नीलवत्कूट, उपदर्शन- कूट, रुक्मीकूट, मणिकांचनकूट, शिखरीकूट, तिगिंछिकूट-ये सभी कूट दो-दो हैं।
337. दो पउमद्दहा, दो पउमद्दह- वासिणीओ सिरीओ देवीओ, दो महापउमद्दहा, दो महापउमद्दहवासिणीओ हिरीओ देवीओ, एवं जाव दो पुंडरीयद्दहा, दो पोंडरीयद्दहवासिणीओ लच्छीओ देवीओ।
337. पद्मद्रह, पद्मद्रहवासिनी श्री देवी, महापद्मद्रह, महापद्मद्रहवासिनी ह्री देवी, तिगिंछिद्रह, तिगिंछिद्रहवासिनी धृति देवी, केशरी-द्रह, केशरीद्रहवासिनी कीर्ति देवी, महा-पौंडरीकद्रह, महापौंडरीकद्रहवासिनी बुद्धि देवी, पौंडरीकद्रह, पौंडरीकद्रहवासिनी लक्ष्मी देवी-ये सभी द्रह और द्रहवासिनी देवियां दो-दो हैं।
338. दो गंगप्पवायद्दहा जाव दो रत्तावती पवातद्दहा।
338. गंगा, सिंधु, रोहित, रोहितांश, हरित्, हरिकांत, सीता, सीतोदा, नरकांत, नारीकांत, सुवर्णकूल, रुप्यकूल, रक्त और रक्तवती-ये सभी प्रपातद्रह दो-दो हैं।
339. दो रोहियाओ जाव दो रुप्प- कूलाओ, दो गाहवतीओ, दो दहवतीओ, दो पंकवतीओ, दो तत्तजलाओ, दो मत्तजलाओ, दो उम्मत्तजलाओ, दो खीरोयाओ, दो सीहसोताओ, दो अंतो-वाहिणीओ, दो उम्मिमालिणीओ, दो फेणमालिणीओ, दो गंभीरमालिणीओ।
339. रोहिता, हरिकांता, हरित्, सीतोदा, सीता, नारीकांता, नरकांता, रुप्यकूला, ग्राहवती, द्रहवती, पंकवती, तप्तजला, मत्तजला, उन्मत्तजला, क्षीरोदा, सिंहस्रोता, अंतोमालिनी, उर्मिमालिनी, फेनमालिनी, गंभीरमालिनी-ये सभी नदियां दो-दो हैं।
340. दो कच्छा, दो सुकच्छा, दो महा-कच्छा, दो कच्छावती, दो आवत्ता, दो मंगलावत्ता, दो पुक्खला, दो पुक्खलावई, दो वच्छा, दो सुवच्छा, दो महावच्छा दो वच्छगावती, दो रम्मा, दो रम्मगा, दो रमणिज्जा, दो मंगलावती, दो पम्हा, दो सुपम्हा, दो महपम्हा, दो पम्हगा-वती, दो संखा, दो णलिणा, दो कुमुया, दो सलिलावती, दो वप्पा, दो सुवप्पा, दो महावप्पा, दो वप्पगावती, दो वग्गू, दो सुवग्गू, दो गंधिला, दो गंधिलावती।
340. कच्छ, सुकच्छ, महाकच्छ, कच्छकावती, आवर्त्त, मंगलावर्त्त, पुष्कल, पुष्कलावती, वत्स, सुवत्स, महावत्स, वत्सकावती, रम्य, रम्यक, रमणीय, मंगलावती, पक्ष्म, सुपक्ष्म, महापक्ष्म, पक्ष्मकावती, शंख, नलिन, कुमुद, सलिलावती, वप्र, सुवप्र, महावप्र, वप्रकावती, वल्गु, सुवल्गु, गंधिल, गंधिलावती-ये बत्तीस विजय-क्षेत्र दो-दो हैं।
341. दो खेमाओ, दो खेमपुरीओ, दो रिट्ठाओ, दो रिट्ठपुरीओ, दो खग्गीओ, दो मंजूसाओ, दो ओसधीओ, दो पोंडरिगिणीओ, दो सुसीमाओ, दो कुंडलाओ, दो अपराजियाओ, दो पभंकराओ, दो अंकावईओ, दो पम्हावईओ, दो सुभाओ, दो रयणसंचयाओ, दो आसपुराओ, दो सीहपुराओ, दो महापुराओ, दो विजयपुराओ, दो अवराजिताओ, दो अवराओ, दो आसोयाओ, दो विगय-सोगाओ, दो विजयाओ, दो वेजयं-तीओ, दो जयंतीओ, दो अपरा-जियाओ, दो चक्कपुराओ, दो खग्ग-पुराओ, दो अवज्झाओ, दो अउज्झाओ।
341. क्षेमा, क्षेमपुरी, रिष्टा, रिष्टपुरी, खड्गी, मंजूषा, औषधी, पौंडरीकिणी, सुसीमा, कुंडला, अपराजिता, प्रभाकरा, अंकावती, पक्ष्मावती, शुभा, रत्नसंचया, अश्वपुरी, सिंहपुरी, महापुरी, विजयपुरी, अपराजिता, अपरा, अशोका, विगतशोका, विजया, वैजयंती, जयंती, अपराजिता, चक्रपुरी, खड्गपुरी, अवध्या और अयोध्या-ये विजयक्षेत्र की बत्तीस नगरियां दो-दो हैं।
342. दो भद्दसालवणा, दो णंदणवणा, दो सोमणसवणा, दो पंडगवणाइं।
342. भद्रशालवन, नंदनवन, सौमनसवन और पंडकवन-ये वन दो-दो हैं।
343. दो पंडुकंबलसिलाओ, दो अति- पंडुकंबलसिलाओ, दो रत्तकंबल-सिलाओ, दो अइरत्तकंबलसिलाओ।
343. पांडुकंबलशिला, अतिपांडुकंबलशिला, रक्तकंबलशिला, अतिरक्तकंबलशिला-ये पंडकवन की शिलाएं दो-दो हैं।
344. दो मंदरा, दो मंदरचूलिआओ।
344. मंदर और मंदरचूलिका दो-दो हैं।
345. धायइसंडस्स णं दीवस्स वेदिया दो गाउयाइं उड्ढमुच्चत्तेणं पण्णत्ता।
345. धातकीषंड द्वीप की वेदिका दो कोस ऊंची है।
346. कालोदस्स णं समुद्दस्स वेइया दो गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
346. कालोद समुद्र की वेदिका दो कोस ऊंची है।
पुक्खरवर-पदं
347. पुक्खरवरदीवड्ढपुरत्थिमद्धे णं मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासा पण्णत्ता-बहुसमतुल्ला जाव, तं जहा-भरहे चेव, एरवए चेव।
पुष्करवर-पद
347. अर्द्ध पुष्करवर द्वीप के पूर्वार्द्ध में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत-दक्षिण में, ऐरवत-उत्तर में। वे दोनों क्षेत्र-प्रमाण की दृष्टि से सर्वथा सदृश हैं यावत् वे लंबाई, चौड़ाई, संस्थान और परिधि में एक-दूसरे का अतिक्रमण नहीं करते।
348. तहेव जाव दो कुराओ पण्णत्ताओ-देवकुरा चेव, उत्तरकुरा चेव। तत्थ णं दो महतिमहालया महद्दुमा पण्णत्ता, तं जहा-कूडसामली चेव, पउमरुक्खे चेव। देवा-गरुले चेव वेणुदेवे, पउमे चेव जाव छव्विहं पि कालं पच्चणु-भवमाणा विहरंति।
348. इसी प्रकार जंबूद्वीप द्वीप के प्रकरण में आए हुए सूत्र 2/269-271 तक का वर्णन यहां वक्तव्य है यावत् दो कुरु हैं-वहां दो विशाल महाद्रुम हैं-कूटशाल्मली और पद्म। देव दो हैं-कूटशाल्मली पर गरुड़ जाति का वेणुदेव, पद्म पर पद्म देव। छह प्रकार के काल का अनुभव करते हैं।
349. पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे णं मंदरस्स पव्वयस्स उत्तर-दाहिणे णं दो वासा पण्णत्ता-तहेव णाणत्तं-कूडसामली चेव, महापउमरुक्खे चेव। देवा-गरुले चेव वेणुदेवे, पुंडरीए चेव।
349. अर्द्ध पुष्करवर द्वीप के पश्चिमार्द्ध में मंदर पर्वत के उत्तर-दक्षिण में दो क्षेत्र हैं-भरत-दक्षिण में, ऐरवत-उत्तर में। इसी प्रकार जंबूद्वीप के प्रकरण में आए हुए सूत्र 2/268-320 तक का वर्णन यहां वक्तव्य है। विशेष इतना ही है कि यहां दो विशाल महाद्रुम हैं-कूटशाल्मली, महापद्म। देव दो हैं-कूटशाल्मली, पर गरुड जाति का वेणुदेव, महापद्म पर पुण्डरीक देव।
350. पुक्खरवरदीवड्ढे णं दीवे दो भरहाइं, दो एरवयाइं जाव दो मंदरा, दो मंदरचूलियाओ।
350. अर्द्ध पुष्करवर द्वीप में भरत, ऐरवत से मंदर और मंदरचूलिका तक के सभी दो-दो हैं।
वेदिका-पदं
351. पुक्खरवरस्स णं दीवस्स वेइया दो गाउयाइं उड्ढमुच्चत्तेणं पण्णत्ता।
वेदिका-पद
351. पुष्करवर द्वीप की वेदिका दो कोस ऊंची है।
352. सव्वेसिं पि णं दीवसमुद्दाणं वेदियाओ दो गाउयाइं उड्ढ मुच्चत्तेणं पण्णत्ताओ।
352. सभी द्वीपों और समुद्रों की वेदिका दो-दो कोस ऊंची है।
इंद-पदं
353. दो असुरकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- चमरे चेव, बली चेव।
इंद्र-पद
353. असुरकुमारों के इंद्र दो हैं- चमर, बली।
354. दो णागकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- धरणे चेव, भूयाणंदे चेव।
354. नागकुमारों के इंद्र दो हैं- धरण, भूतानंद।
355. दो सुवण्णकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- वेणुदेवे चेव, वेणुदाली चेव।
355. सुपर्णकुमारों के इंद्र दो हैं- वेणुदेव, वेणुदाली।
356. दो विज्जुकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- हरिच्चेव, हरिस्सहे चेव।
356. विद्युत्कुमारों के इंद्र दो हैं- हरि, हरिसह।
357. दो अग्गिकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- अग्गिसिहे चेव, अग्गिमाणवे चेव।
357. अग्निकुमारों के इंद्र दो हैं- अग्निशिख, अग्निमानव।
358. दो दीवकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे चेव, विसिट्ठे चेव।
358. द्वीपकुमारों के इंद्र दो हैं- पूर्ण, विशिष्ट।
359. दो उदहिकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- जलकंते चेव, जलप्पभे चेव।
359. उदधिकुमारों के इंद्र दो हैं- जलकांत, जलप्रभ।
360. दो दिसाकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- अमियगती चेव, अमितवाहणे चेव।
360. दिशाकुमारों के इंद्र दो हैं- अमितगति, अमितवाहन।
361. दो वायुकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- वेलंबे चेव, पभंजणे चेव।
361. वायुकुमारों के इंद्र दो हैं- वैलंब, प्रभंजन।
362. दो थणियकुमारिंदा पण्णत्ता, तं जहा- घोसे चेव, महाघोसे चेव।
362. स्तनितकुमारों के इंद्र दो हैं- घोष, महाघोष।
363. दो पिसाइंदा पण्णत्ता, तं जहा- काले चेव, महाकाले चेव।
363. पिशाचों के इंद्र दो हैं- काल, महाकाल।
364. दो भूइंदा पण्णत्ता, तं जहा- सुरूवे चेव, पडिरूवे चेव।
364. भूतों के इंद्र दो हैं- सुरूप, प्रतिरूप।
365. दो जक्खिंदा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णभद्दे चेव, माणिभद्दे चेव।
365. यक्षों के इंद्र दो हैं- पूर्णभद्र, माणिभद्र।
366. दो रक्खसिंदा पण्णत्ता, तं जहा- भीमे चेव, महाभीमे चेव।
366. राक्षसों के इंद्र दो हैं- भीम, महाभीम।
367. दो किण्णरिंदा पण्णत्ता, तं जहा- किण्णरे चेव, किंपुरिसे चेव।
367. किन्नरों के इंद्र दो हैं- किन्नर, किंपुरुष।
368. दो किंपुरिसिंदा पण्णत्ता, तं जहा- सप्पुरिसे चेव, महापुरिसे चेव।
368. किंपुरुषों के इंद्र दो हैं- सत्पुरुष, महापुरुष।
369. दो महोरगिंदा पण्णत्ता, तं जहा- अतिकाए चेव, महाकाए चेव।
369. महोरगों के इंद्र दो हैं- अतिकाय, महाकाय।
370. दो गंधव्विंदा पण्णत्ता, तं जहा- गीतरती चेव, गीयजसे चेव।
370. गंधर्वों के इंद्र दो हैं- गीतरति, गीतयशा।
371. दो अणपण्णिंदा पण्णत्ता, तं जहा- सण्णिहिए चेव, सामण्णे चेव।
371. अणपन्नों के इंद्र दो हैं- सन्निहित, सामान्य।
372. दो पणपण्णिंदा पण्णत्ता, तं जहा- धाए चेव, विहाए चेव।
372. पणपन्नो के इंद्र दो हैं- धाता, विधाता।
373. दो इसिवाइंदा पण्णत्ता, तं जहा- इसिच्चेव, इसिवालए चेव।
373. ॠषिवादियों के इंद्र दो हैं- ॠषि, ॠषिपालक।
374. दो भूतवाइंदा पण्णत्ता, तं जहा- इस्सरे चेव, महिस्सरे चेव।
374. भूतवादियों के इंद्र दो हैं- ईश्वर, महीश्वर।
375. दो कंदिंदा पण्णत्ता, तं जहा- सुवच्छे चेव, विसाले चेव।
375. स्कंदकों के इंद्र दो हैं- सुवत्स, विशाल।
376. दो महाकंदिंदा पण्णत्ता, तं जहा- हस्से चेव, हस्सरती चेव।
376. महास्कंदकों के इंद्र दो हैं- हास्य, हास्यरति।
377. दो कुंभंडिंदा पण्णत्ता, तं जहा-सेए चेव, महासेए चेव।
377. कूष्मांडकों के इंद्र दो हैं- श्वेत, महाश्वेत।
378. दो पतइंदा पण्णत्ता, तं जहा- पतए चेव, पतयवई चेव।
378. पतगों के इंद्र दो हैं- पतग, पतगपति।
379. जोइसियाणं देवाणं दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-चंदे चेव, सूरे चेव।
379. ज्योतिषों के इंद्र दो हैं- चंद्र, सूर्य।
380. सोहम्मीसाणेसु णं कप्पेसु दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-सक्के चेव, ईसाणे चेव।
380. सौधर्म और ईशान कल्प के इंद्र दो हैं- शक्र, ईशान।
381. सणंकुमार-माहिंदेसु कप्पेसु दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-सणंकुमारे चेव, माहिंदे चेव।
381. सनत्कुमार और माहेन्द्र कल्प के इंद्र दो हैं- सनत्कुमार, माहेन्द्र।
382. बंभलोग-लंतएसु णं कप्पेसु दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-बंभे चेव, लंतए चेव।
382. ब्रह्मलोक और लांतक कल्प के इंद्र दो हैं-ब्रह्म, लांतक।
383. महासुक्क-सहस्सारेसु णं कप्पेसु दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-महासुक्के चेव, सहस्सारे चेव।
383. महाशुक्र और सहस्रार कल्प के इंद्र दो हैं-महाशुक्र, सहस्रार।
384. आणत-पाणत-आरण-अच्चुतेसु णं कप्पेसु दो इंदा पण्णत्ता, तं जहा-पाणते चेव, अच्चुते चेव।
384. आनत और प्राणत तथा आरण और अच्युत कल्प के इंद्र दो हैं-प्राणत, अच्युत।
विमाण-पदं
385. महासुक्क-सहस्सारेसु णं कप्पेसु विमाणा दुवण्णा पण्णत्ता, तं जहा- हालिद्दा चेव, सुकिल्ला चेव।
विमान-पद
385. महाशुक्र और सहस्रार कल्प में विमान दो प्रकार के हैं- पीले, सफेद।
देव-पदं
386. गेविज्जगा णं देवा दो रयणीओ उड्ढमुच्चत्तेणं पण्णत्ता।
देव-पद
386. ग्रैवेयक देवों की ऊंचाई दो रत्नि की है।
जीवाजीवं-पदं
387. समयाति वा आवलियाति वा जीवाति या अजीवाति या पवुच्चति।
जीवाजीव-पद
387. समय और आवलिका-ये जीव-अजीव दोनों हैं।122
388. आणापाणूति वा थोवेति वा जीवाति या अजीवाति या पवुच्चति।
388. आनप्राण और स्तोक-ये जीव-अजीव दोनों हैं।123
389. खणाति वा लवाति वा जीवाति या अजीवाति या पवुच्चति। एवं-मुहुत्ताति वा अहोरत्ताति वा पक्खाति वा मासाति वा उडूति वा अयणाति वा संवच्छराति वा जुगाति वा वाससयाति वा वाससहस्साइं वा वाससतसहस्साइ वा वासकोडीइ वा पुव्वंगाति वा पुव्वाति वा तुडियंगाति वा तुडियाति वा अडडंगाति वा अडडाति वा अववंगाति वा अववाति वा हूहूअंगाति वा हूहूयाति वा उप्पलंगाति वा उप्पलाति वा पउमंगाति वा पउमाति वा णलिणंगाति वा णलिणाति वा अत्थणिकुरंगाति वा अत्थणिकुराति वा अउअंगाति वा अउआति वा णउअंगाति वा णउआति वा पउतंगाति वा पउताति वा चूलियंगाति वा चूलियाति वा सीसपहेलियंगाति वा सीसपहेलियाति वा पलिओवमाति वा सागरोवमाति वा ओसप्पिणीति वा उस्सप्पिणीति वा-जीवाति या अजीवाति या पवुच्चति।
389. क्षण और लव मुहूर्त्त और अहोरात्र पक्ष और मास ॠतु और अयन संवत्सर और युग सौ वर्ष और हजार वर्ष लाख वर्ष और करोड़ वर्ष, पूर्वांग और पूर्व, त्रुटितांग और त्रुटित अटटांग और अटट अववांग और अवव हूहूकांग और हूहूक उत्पलांग और उत्पल पद्मांग और पद्म नलिनांग और नलिन अर्थनिकुरांग और अर्थनिकुर अयुतांग और अयुत नयुतांग और नयुत प्रयुतांग और प्रयुत चूलिकांग और चूलिका शीर्षप्रहेलिकांग और शीर्षप्रहेलिका, पल्योपम और सागरोपम, अवसर्पिणी और उत्सर्पिणी-ये सभी जीव-अजीव दोनों हैं।124
390. गामाति वा णगराति वा णिगमाति वा रायहाणीति वा खेडाति वा कब्बडाति वा मडंबाति वा दोहणमुहाति वा पट्टणाति वा आगराति वा आसमाति वा संबाहाति वा सण्णिवेसाइ वा घोसाइ वा आरामाइ वा उज्जाणाति वा वणाति वा वणसंडाति वा वावीति वा पुक्खरणीति वा सराति वा सरपंतीति वा अगडाति वा तलागाति वा दहाति वा णदीति वा पुढवीति वा उदहीति वा वातखंधाति वा उवासंतराति वा वलयाति वा विग्गहाति वा दीवाति वा समुद्दाति वा वेलाति वा वेइयाति वा दाराति वा तोरणाति वा णेरइयाति वा णेरइयावासाति वा जाव वेमाणियाइ वा वेमाणियावासाइ वा कप्पाति वा कप्पविमाणावासाति वा वासाति वा वासधरपव्वताति वा कूडाति वा कूडागाराति वा विजयाति वा रायहाणीति वा-जीवाति या अजीवाति या पवुच्चति।
390. ग्राम और नगर, निगम और राजधानी, खेट और कर्वट, मडंब और द्रोणमुख पत्तन और आकर, आश्रम और संवाह, सन्निवेश और घोष, आराम और उद्यान वन और वनषंड वापी और पुष्करिणी सर और सरपंक्ति कूप और तालाब, द्रह और नदी, पृथ्वी और उदधि वातस्कंध और अवकाशांतर वलय और विग्रह द्वीप और समुद्र, वेला और वेदिका, द्वार और तोरण, नैरयिक और नैरयिकावास तथा वैमानिक तक के सभी दंडक और उनके आवास कल्प और कल्पविमानावास वर्ष और वर्षधर-पर्वत कूट और कूटागार विजय और राजधानी-ये सभी जीव-अजीव दोनों हैं।125
391. छायाति वा आतवाति वा दोसिणाति वा अंधकाराति वा ओमाणाति वा उम्माणाति वा अतियाणगिहाति वा उज्जाणगिहाति वा अवलिंबाति वा सणिप्पवाताति वा-जीवाति या अजीवाति या पवुच्चइ।
391. छाया और आतप, ज्योत्सना और अंधकार, अवमान और उन्मान, अतियानगृह126 और उद्यानगृह, अवलिंब127 और सनिष्प्रवात128-ये सभी जीव-अजीव दोनों हैं।
392. दो रासी पण्णत्ता, तं जहा- जीवरासी चेव, अजीवरासी चेव।
392. राशि दो हैं- जीवराशि, अजीवराशि।
कम्म-पदं
393. दुविहे बंधे पण्णत्ते, तं जहा- पेज्जबंधे चेव, दोसबंधे चेव।
कर्म-पद
393. बंध दो प्रकार का है-प्रेयो बंध, द्वेष बंध।
394. जीवा णं दोहिं ठाणेहिं पावं कम्मं बंधंति, तं जहा- रागेण चेव, दोसेण चेव।
394. जीव दो स्थानों से पाप-कर्म का बंध करते हैं- राग से, द्वेष से।
395. जीवा णं दोहिं ठाणेहिं पावं कम्मं उदीरेंति, तं जहा- अब्भोवगमियाए चेव वेयणाए, उवक्कमियाए चेव वेयणाए।
395. जीव दो स्थानों से पाप-कर्म की उदीरणा करते हैं-आभ्युपगमिकी (स्वीकृत तपस्या आदि) वेदना से, औपक्रमिकी (रोग आदि) वेदना से।
396. जीवा णं दोहिं ठाणेहिं पावं कम्मं वेदेंति, तं जहा- अब्भोवगमियाए चेव वेयणाए, उवक्कमियाए चेव वेयणाए।
396. जीव दो स्थानों से पाप-कर्म का वेदन करते हैं- आभ्युपगमिकी वेदना से, औपक्रमिकी वेदना से।129
397. जीवा णं दोहिं ठाणेहिं पावं कम्मं णिज्जरेंति, तं जहा- अब्भोवगमियाए चेव वेयणाए, उवक्कमियाए चेव वेयणाए।
397. जीव दो स्थानों से पाप-कर्म का निर्जरण करते हैं- आभ्युपगमिकी वेदना से, औपक्रमिकी वेदना से।
अत्त-णिज्जाण-पदं
398. दोहिं ठाणेहिं आता सरीरं फुसित्ता णं णिज्जाति, तं जहा- देसेणवि आता सरीरं फुसित्ता णं णिज्जाति, सव्वेणवि आता सरीरगं फुसित्ता णं णिज्जाति।
आत्म-निर्याण-पद
398. दो प्रकार से आत्मा शरीर का स्पर्श कर बाहर निकलती है-कुछेक प्रदेशों से आत्मा शरीर का स्पर्श कर बाहर निकलती है, सब प्रदेशों से आत्मा शरीर का स्पर्श कर बाहर निकलती है।
399. दोहिं ठाणेहिं आता सरीरं फुरित्ता णं णिज्जाति, तं जहा- देसेणवि आता सरीरं फुरित्ता णं णिज्जाति, सव्वेणवि आता सरीरगं फुरित्ता णं णिज्जाति।
399. दो प्रकार से आत्मा शरीर को स्फुरित (स्पंदित) कर बाहर निकलती है-कुछेक प्रदेशों से आत्मा शरीर को स्फुरित कर बाहर निकलती है, सब प्रदेशों से आत्मा शरीर को स्फुरित कर बाहर निकलती है।
400. दोहिं ठाणेहिं आता सरीरं फुडित्ता णं णिज्जाति, तं जहा- देसेणवि आता सरीरं फुडित्ता णं णिज्जाति, सव्वेणवि आता सरीरगं फुडित्ता णं णिज्जाति।
400. दो प्रकार से आत्मा शरीर को स्फुटित (स्फोट-युक्त) कर बाहर निकलती है-कुछेक प्रदेशों से आत्मा शरीर को स्फुटित कर बाहर निकलती है, सब प्रदेशों से आत्मा शरीर को स्फुटित कर बाहर निकलती है।
401. दोहिं ठाणेहिं आता सरीरं संवट्ट-इत्ता णं णिज्जाति, तं जहा-देसेणवि आता सरीरं संवट्टइत्ता णं णिज्जाति, सव्वेणवि आता सरीरगं संवट्टइत्ता णं णिज्जाति।
401. दो प्रकार से आत्मा शरीर को संवर्तित (संकुचित) कर बाहर निकलती है-कुछेक प्रदेशों से आत्मा शरीर को संवर्तित कर बाहर निकलती है, सब प्रदेशों से आत्मा शरीर को संवर्तित कर बाहर निकलती है।
402. दोहिं ठाणेहिं आता सरीरं णिवट्ट- इत्ता णं णिज्जाति, तं जहा- देसेणवि आता सरीरं णिवट्टइत्ता णं णिज्जाति, सव्वेणवि आता सरीरगं णिवट्ट-इत्ता णं णिज्जाति।
402. दो प्रकार से आत्मा शरीर को निवर्तित (जीव प्रदेशों से अलग) कर बाहर निकलती है-कुछेक प्रदेशों से आत्मा शरीर को निवर्तित कर बाहर निकलती है, सब प्रदेशों से आत्मा शरीर को निवर्तित कर बाहर निकलती है।
खय-उवसम-पदं
403. दोहिं ठाणेहिं आता केवलिपण्णत्तं धम्मं लभेज्जा सवणयाए, तं जहा- खएण चेव, उवसमेण चेव।
क्षयोपशम-पद
403. दो स्थानों से आत्मा केवलीप्रज्ञप्त धर्म को सुन पाती है-कर्मपुद्गलों के क्षय से कर्मपुद्गलों के उपशम से क्षयोपशम से।130
404. दोहिं ठाणेहिं आता-केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, केवलं बंभचेरवासमावसेज्जा, केवलेणं संजमेणं संजमेज्जा, केवलेणं संवरेणं संवरेज्जा, केवलमाभिणि-बोहियणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं सुय-णाणं उप्पाडेज्जा, केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं मणपज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- खएण चेव, उवसमेण चेव।
404. दो स्थानों से आत्मा विशुद्ध बोधि का अनुभव करती है-मुंड होकर, घर छोड़कर सम्पूर्ण अनगारिता-साधुपन को पाती है। सम्पूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त करती है। सम्पूर्ण संयम के द्वारा संयत होती है। सम्पूर्ण संवर के द्वारा संवृत होती है। विशुद्ध आभिनिबोधिक-ज्ञान को प्राप्त करती है। विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त करती है। विशुद्ध अवधिज्ञान को प्राप्त करती है। विशुद्ध मनःपर्यवज्ञान को प्राप्त करती है- क्षय से और उपशम से क्षयोपशम से।
ओवमिय-काल-पदं
405. दुविहे अद्धोवमिए पण्णत्ते, तं जहा- पलिओवमे चेव, सागरोवमे चेव। से किं तं पलिओवमे? पलिओवमे?
औपमिक-काल-पद
405. औपमिक131 अद्धा-काल दो प्रकार का है- पल्योपम, सागरोपम। भंते! पल्योपम किसे कहा जाता है?
संगहणी-गाहा-
1. जं जोयणविच्छिण्णं, पल्लं एगाहियप्परूढाणं। होज्ज णिरंतर-णिचितं, भरितं वालग्गकोडीणं॥ 2. वाससए वाससए, एक्केक्के अवहडंमि जो कालो। सो कालो बोद्धव्वो, उवमा एगस्स पल्लस्स॥ 3. एएसिं पल्लाणं, कोडाकोडी हवेज्ज दस गुणिता। तं सागरोवमस्स उ, एगस्स भवे परीमाणं॥
संग्रहणी गाथा-
एक अनाज भरने का गड्ढा है। वह एक योजन लंबा-चौड़ा है। उसमें एक से सात दिन के उगे हुए बालाग्रों के खंड ठूंस ठूंसकर भरे हुए हैं। सौ-सौ वर्षों से उनमें से एक-एक बालाग्र-खंड निकाला जाता है। इस प्रकार उस गड्ढे को खाली होने में जितना समय लगे उसे पल्योपमकाल कहा जाता है। दस कोटी-कोटी पल्योपम जितने काल को सागरोपम काल कहा जाता है।
पाव-पदं
406. दुविहे कोहे पण्णत्ते, तं जहा- आयपइट्ठिए चेव, परपइट्ठिए चेव।
पाप-पद
406. क्रोध दो प्रकार का होता है- आत्मप्रतिष्ठित, परप्रतिष्ठित।132
407. दुविहे माणे, दुविहा माया, दुविहे लोभे, दुविहे पेज्जे, दुविहे दोसे, दुविहे कलहे, दुविहे अब्भक्खाणे, दुविहे पेसुण्णे, दुविहे परपरिवाए, दुविहा अरतिरती, दुविहे मायामोसे, दुविहे मिच्छादंसणसल्ले पण्णत्ते, तं जहा-आयपइट्ठिए चेव, परपइट्ठिए चेव। एवं णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
407. मान दो प्रकार का, माया दो प्रकार की, लोभ दो प्रकार का, प्रेम दो प्रकार का, द्वेष दो प्रकार का, कलह दो प्रकार का, अभ्याख्यान दो प्रकार का, पैशुन्य दो प्रकार का, परपरिवाद दो प्रकार का, अरति-रति दो प्रकार की, मायामृषा दो प्रकार की। मिथ्यादर्शनशल्य दो प्रकार का होता है-आत्मप्रतिष्ठित, परप्रतिष्ठित। इसी प्रकार नैरयिकों तथा वैमानिक पर्यंत सभी दंडकों के जीवों के क्रोध आदि दो-दो प्रकार के होते हैं।
जीव-पदं
408. दुविहा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा-तसा चेव, थावरा चेव।
जीव-पद
408. संसारी जीव दो प्रकार के होते हैं- त्रस, स्थावर।
409. दुविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- सिद्धा चेव, असिद्धा चेव।
409. सब जीव दो प्रकार के होते हैं- सिद्ध, असिद्ध।
410. दुविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- सइंदिया चेव, अणिंदिया चेव। सकायच्चेव, अकायच्चेव। सजोगी चेव, अजोगी चेव। सवेया चेव, अवेया चेव। सकसाया चेव, अकसाया चेव। सलेसा चेव, अलेसा चेव। णाणी चेव, अणाणी चेव। सागारोवउत्ता चेव, अणागारोवउत्ता चेव। आहारगा चेव, अणाहारगा चेव। भासगा चेव, अभासगा चेव। चरिमा चेव, अचरिमा चेव। ससरीरी चेव, असरीरी चेव।
410. सब जीव दो-दो प्रकार के होते हैं133-सइंद्रिय और अनिन्द्रिय। सकाय और अकाय। सयोगी और अयोगी। सवेद और अवेद। सकषाय और अकषाय। सलेश्य और अलेश्य। ज्ञानी और अज्ञानी। साकारोपयुक्त और अनाकारोपयुक्त। आहारक और अनाहारक। भाषक और अभाषक। चरम और अचरम। सशरीरी और अशरीरी।
मरण-पदं
411. दो मरणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णो णिच्चं वण्णियाइं णो णिच्चं कित्तियाइं णो णिच्चं बुइयाइं णो णिच्चं पसत्थाइं णो णिच्चं अब्भणुण्णायाइं भवंति, तं जहा-वलयमरणे चेव, वसट्टमरणे चेव।
मरण-पद
411. श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए दो प्रकार के मरण134 श्रमण भगवान् महावीर के द्वारा कभी भी वर्णित, कीर्तित, उक्त, प्रशंसित और अनुमत नहीं हैं- वलन्-परिषहों से बाधित होने पर जो व्यक्ति संयम से निवर्तमान होते हैं, उनका मरण। वशार्त-इंद्रियों के अधीन बने हुए पुरुष का मरण।
412. एवं-णियाणमरणे चेव, तब्भवमरणे चेव। गिरिपडणे चेव, तरुपडणे चेव। जलपवेसे चेव, जलणपवेसे चेव। विसभक्खणे चेव, सत्थोवाडणे चेव।
412. इसी प्रकार-निदानमरण, तद्भवमरण, गिरिपतन-पहाड़ से गिरकर मरना, तरुपतन-वृक्ष से गिरकर मरना, जलप्रवेश कर मरना, अग्निप्रवेश कर मरना, विषभक्षण कर मरना, शस्त्र से घात कर करना।
413. दो मरणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णो णिच्चं वण्णियाइं णो णिच्चं कित्तियाइं णो णिच्चं बुइयाइं णो णिच्चं पसत्थाइं0 णो णिच्चं अब्भणुण्णायाइं भवंति। कारणे पुण अप्पडिकुट्ठाइं, तं जहा- वेहाणसे चेव, गिद्धपट्ठे चेव।
413. ये दो-दो प्रकार के मरण श्रमण निर्ग्रंथों के लिए श्रमण भगवान् महावीर के द्वारा कभी भी वर्णित, कीर्तित, उक्त, प्रशंसित और अनुमत नहीं है। किंतु शील-रक्षा आदि प्रयोजन होने पर वे अनुमत भी हैं-वैहायस-फांसी लेकर मरना। गृद्धस्पृष्ट-कोई व्यक्ति हाथी आदि बृहत्काय वाले जानवरों के शव में प्रवेश कर शरीर का व्युत्सर्ग करता है, वहां गीध आदि पक्षी शव के साथ-साथ उस शरीर को भी नोंच डालते हैं। इस प्रकार उसका मरण होता है।
414. दो मरणाइं समणेणं भगवया महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णियाइं णिच्चं कित्तियाइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं0 अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- पाओवगमणे चेव, भत्तपच्चक्खाणे चेव।
414. श्रमण निर्ग्रंथों के लिए दो प्रकार के मरण श्रमण भगवान् महावीर के द्वारा सदा वर्णित, कीर्तित, उक्त, प्रशंसित और अनुमत हैं-प्रायोपगमन, भक्तप्रत्याख्यान।
415. पाओवगमणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- णीहारिमे चेव, अणीहारिमे चेव। णियमं अपडिकम्मे।
415. प्रायोपगमन दो प्रकार का होता है- निर्हारि, अनिर्हारि। प्रायोपगमन नियमतः अप्रतिकर्म होता है।
416. भत्तपच्चक्खाणे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- णीहारिमे चेव, अणीहारिमे चेव। णियमं सपडिकम्मे।
416. भक्तप्रत्याख्यान दो प्रकार का होता है- निर्हारि, अनिर्हारि। भक्तप्रत्याख्यान नियमतः सप्रतिकर्म होता है।
लोग-पदं
417. के अयं लोगे? जीवच्चेव, अजीवच्चेव।
लोक-पद
417. भंते! यह लोक क्या है? जीव और अजीव ही लोक है।
418. के अणंता लोगे? जीवच्चेव, अजीवच्चेव।
418. भंते! लोक में अनंत क्या है? जीव और अजीव।
419. के सासया लोगे? जीवच्चेव, अजीवच्चेव
419. भंते! लोक में शाश्वत क्या है? जीव और अजीव।
बोधि-पदं
420. दुविहा बोधी पण्णत्ता, तं जहा-णाणबोधी चेव, दंसणबोधी चेव।
बोधि-पद
420. बोधि दो प्रकार की है- ज्ञान-बोधि, दर्शन-बोधि।
421. दुविहा बुद्धा पण्णत्ता, तं जहा-णाणबुद्धा चेव, दंसणबुद्धा चेव।
421. बुद्ध दो प्रकार के हैं- ज्ञानबुद्ध, दर्शनबुद्ध।
मोह-पदं
422. दुविहे मोहे पण्णत्ते, तं जहा- णाणमोहे चेव, दंसणमोहे चेव।
मोह-पद
422. मोह दो प्रकार का है- ज्ञानमोह, दर्शनमोह।135
423. दुविहा मूढा पण्णत्ता, तं जहा- णाणमूढा चेव, दंसणमूढा चेव।
423. मूढ दो प्रकार के हैं- ज्ञानमूढ, दर्शनमूढ
कम्म-पदं
24. णाणावरणिज्जे कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- देसणाणावरणिज्जे चेव, सव्वणाणावरणिज्जे चेव।
कर्म-पद
424. ज्ञानावरणीय कर्म दो प्रकार का है- देशज्ञानावरणीय, सर्वज्ञानावरणीय।
425. दरिसणावरणिज्जे कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- देसदरिसणावरणिज्जे चेव, सव्वदरिसणावरणिज्जे चेव।0
25. दर्शनावरणीय कर्म दो प्रकार का है- देशदर्शनावरणीय, सर्वदर्शनावरणीय।
426. वेयणिज्जे कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सातावेयणिज्जे चेव, असातावेयणिज्जे चेव।
426. वेदनीयकर्म दो प्रकार का है- सातवेदनीय, असातवेदनीय।
427. मोहणिज्जे कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- दंसणमोहणिज्जे चेव, चरित्तमोहणिज्जे चेव।
427. मोहनीयकर्म दो प्रकार का है- दर्शनमोहनीय, चरित्रमोहनीय।
428. आउए कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- अद्धाउए चेव, भवाउए चेव।
428. आयुष्यकर्म दो प्रकार का है- अद्ध्वायुष्य-कायस्थिति की आयु, भवायुष्य-उसी जन्म की आयु।136
429. णामे कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- सुभणामे चेव, असुभणामे चेव।
429. नामकर्म दो प्रकार का है- शुभनाम, अशुभनाम।
430. गोत्ते कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- उच्चागोते चेव, णीयागोते चेव।
430. गोत्र कर्म दो प्रकार का है- उच्चगोत्र, नीचगोत्र।
431. अंतराइए कम्मे दुविहे पण्णत्ते, तं जहा- पडुप्पण्णविणासिए चेव, पिहति य आगामिपहं चेव।
431. अंतराय कर्म दो प्रकार का है- प्रत्युत्पन्न-विनाशित-वर्तमान में प्राप्त वस्तु का विनाश करने वाला, भविष्य में होने वाले लाभ के मार्ग को रोकने वाला।137
मुच्छा-पदं
432. दुविहा मुच्छा पण्णत्ता, तं जहा-पेज्जवत्तिया चेव, दोसवत्तिया चेव।
मूर्च्छा-पद
432. मूर्च्छा दो प्रकार की है-प्रेयस्-प्रत्यया-प्रेम के कारण होने वाली मूर्च्छा, द्वेषप्रत्यया-द्वेष के कारण होने वाली मूर्च्छा।
433. पेज्जवत्तिया मुच्छा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा-माया चेव, लोभे चेव।
433. प्रेयस्प्रत्यया मूर्च्छा दो प्रकार की है- माया, लोभ।
434. दोसवत्तिया मुच्छा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा-कोहे चेव, माणे चेव।
434. द्वेषप्रत्यया मूर्च्छा दो प्रकार की है-क्रोध, मान।
आराहणा-पदं
435. दुविहा आराहणा पण्णत्ता, तं जहा- धम्मियाराहणा चेव, केवलिआराहणा चेव।
आराधना-पद
435. आराधना दो प्रकार की है-धार्मिकी आराधना-धार्मिकों के द्वारा की जाने वाली आराधना, कैवलिकी आराधना138-केवलियों के द्वारा की जाने वाली आराधना।
436. धम्मियाराहणा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- सुयधम्माराहणा चेव, चरित्रधम्माराहणा चेव।
436. धार्मिकी आराधना दो प्रकार की है- श्रुतधर्म की आराधना, चरित्रधर्म की आराधना।
437. केवलिआराहणा दुविहा पण्णत्ता, तं जहा- अंतकिरिया चेव, कप्पविमाणोववत्तिआ चेव।
437. कैवलिकी आराधना दो प्रकार की है- अंतक्रिया, कल्पविमानोपपत्तिका।139
तित्थगर-वण्ण-पदं
438. दो तित्थगरा णीलुप्पलसमा वण्णेणं पण्णत्ता, तं जहा-मुणिसुव्वए चेव, अरिट्ठणेमी चेव।
तीर्थंकर-वर्ण-पद
438. दो तीर्थंकर नीलोत्पल के समान नीलवर्ण वाले थे-मुनिसुव्रत, अरिष्टनेमी।
439. दो तित्थगरा पियंगुसामा वण्णेणं, पण्णत्ता, तं जहा-मल्ली चेव, पासे चेव।
439. दो तीर्थंकर प्रियङ्गु-कांगनी के समान श्यामवर्ण वाले थे- मल्लीनाथ, पार्श्वनाथ।
440. दो तित्थगरा पउमगोरा वण्णेणं पण्णत्ता, तं जहा-पउमप्पहे चेव, वासुपुज्जे चेव।
440. दो तीर्थंकर पद्म के समान गौरवर्ण वाले थे-पद्मप्रभु, वासुपूज्य।
441. दो तित्थगरा चंदगोरा वण्णेणं पण्णत्ता, तं जहा- चंदप्पभे चेव, पुप्फदंते चेव।
441. दो तीर्थंकर चंद्र के समान गौरवर्ण वाले थे- चंद्रप्रभ, पुष्पदंत।
पुव्ववत्थु-पदं
442. सच्चप्पवायपुव्वस्स णं दुवे वत्थू पण्णत्ता।
पूर्ववस्तु-पद
442. सत्यप्रवाद पूर्व के दो वस्तु-विभाग हैं।
णक्खत्त-पदं
443. पुव्वाभद्दवयाणक्खत्ते दुतारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
443. पूर्वभाद्रपद नक्षत्र के दो तारे हैं।
444. उत्तराभद्दवयाणक्खत्ते दुतारे पण्णत्ते।
444. उत्तरभाद्रपद नक्षत्र के दो तारे हैं।
445. पुव्वफग्गुणीणक्खत्ते दुतारे पण्णत्ते।
445. पूर्वफाल्गुनी नक्षत्र के दो तारे हैं।
446. उत्तराफग्गुणीणक्खत्ते दुतारे पण्णत्ते।
446. उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र के दो तारे हैं।
समुद्द-पदं
447. अंतो णं मणुस्सखेत्तस्स दो समुद्दा पण्णत्ता, तं जहा-लवणे चेव, कालोदे चेव।
समुद्र-पद
447. मनुष्यक्षेत्र के मध्य में दो समुद्र हैं-लवण, कालोद।
चक्कवट्टि-पदं
448. दो चक्कवट्टी अपरिचत्तकामभोगा कालमासे कालं किच्चा अहेसत्तमाए पुढवीए अपइट्ठाणे णरए णेरइयत्ताए उववण्णा, तं जहा-सुभूमे चेव, बंभदत्ते चेव।
चक्रवर्ती-पद
448. दो चक्रवर्ती काम-भोगों को छोड़े बिना, मरणकाल में मरकर नीचे की ओर सातवीं पृथ्वी के अप्रतिष्ठान नरक में नैरयिक के रूप में उत्पन्न हुए-सुभूम140, ब्रह्मदत्त।141
देव-पदं
449. असुरिंदवज्जियाणं भवणवासीणं देवाणं उक्कोसेणं देसूणाइं दो पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
देव-पद
449. असुरेन्द्र वर्जित142 भवनवासी देवों की उत्कृष्ट स्थिति दो पल्योपम से कुछ कम है।
450. सोहम्मे कप्पे देवाणं उक्कोसेणं दो सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
450. सौधर्म कल्प में देवों की उत्कृष्ट स्थिति दो सागरोपम की है।
451. ईसाणे कप्पे देवाणं उक्कोसेणं सातिरेगाइं दो सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
451. ईशानकल्प में देवों की उत्कृष्ट स्थिति दो सागरोपम से कुछ अधिक है।
452. सणंकुमारे कप्पे देवाणं जहण्णेणं दो सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
452. सनत्कुमार कल्प में देवों की जघन्य स्थिति दो सागरोपम की है।
453. माहिंदे कप्पे देवाणं जहण्णेणं साइरेगाइं दो सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
453. माहेन्द्र कल्प में देवों की जघन्य स्थिति दो सागरोपम से कुछ अधिक है।
454. दोसु कप्पेसु कप्पित्थियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-सोहम्मे चेव, ईसाणे चेव।
454. दो कल्पों में कल्प-स्त्रियां (देवियां) होती हैं-सौधर्म में, ईशान में।
455. दोसु कप्पेसु देवा तेउलेस्सा पण्णत्ता, तं जहा-सोहम्मे चेव, ईसाणे चेव।
455. दो कल्पों में देव तेजोलेश्या से युक्त होते हैं-सौधर्म में, ईशान में।
456. दोसु कप्पेसु देवा कायपरियारगा पण्णत्ता, तं जहा-सोहम्मे चेव, ईसाणे चेव।
456. दो कल्पों में देव काय-परिचारक (संभोग करने वाले) होते हैं-सौधर्म में, ईशान में।
457. दोसु कप्पेसु देवा फासपरियारगा पण्णत्ता, तं जहा-सणंकुमारे चेव, माहिंदे चेव।
457. दो कल्प में देव स्पर्श-परिचारक (देवी के स्पर्श मात्र से वासना-पूर्ति करने वाले) होते हैं-सनत्कुमार में, माहेन्द्र में।
458. दोसु कप्पेसु देवा रूवपरियारगा पण्णत्ता, तं जहा-बंभलोगे चेव, लंतगे चेव।
458. दो कल्पों में देव रूप-परिचारक (देवी का रूप देखकर वासना-पूर्ति करने वाले) होते हैं-ब्रह्मलोक में, लांतक में।
459. दोसु कप्पेसु देवा सद्दपरियारगा पण्णत्ता, तं जहा-महासुक्के चेव, सहस्सारे चेव।
459. दो कल्पों में देव शब्द-परिचारक (देवी के शब्द सुनकर वासना-पूर्ति करने वाले) होते हैं-महाशुक्र में, सहस्रार में।
460. दो इंदा मणपरियारगा पण्णत्ता, तं जहा- पाणए चेव, अच्चुए चेव।
460. दो इंद्र143 मनःपरिचारक (संकल्प मात्र से वासना-पूर्ति करने वाले) होते हैं प्राणत, अच्युत।
पावकम्म-पदं
461. जीवा णं दुट्ठाणणिव्वत्तिए पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा-तसकायणिव्वत्तिए चेव, थावरकायणिव्वत्तिए चेव।
पापकर्म-पद
461. जीवों ने द्वि-स्थान निर्वर्तित पुद्गलों का पाप-कर्म के रूप में चय किया है, करते हैं और करेंगे-त्रसकाय निर्वर्तित-त्रसकाय के रूप में उपार्जित पुद्गलों का, स्थावरकाय निर्वर्तित-स्थावरकाय के रूप में उपार्जित पुद्गलों का।
462. जीवा णं दुट्ठाणणिव्वत्तिए पोग्गले पावकम्मत्ताए-उवचिणिंसु वा उवचिणंति वा उवचिणिस्संति वा, बंधिंसु वा बंधेंति वा बंधिस्संति वा, उदीरिंसु वा उदीरेंति वा उदीरिस्संति वा, वेदेंसु वा वेदेंति वा वेदिस्संति वा, णिज्जरिंसु वा णिज्जरेंति वा णिज्जरिस्संति वा, तं जहा- तसकायणिव्वत्तिए चेव, थावरकायणिव्वत्तिए चेव।
462. जीवों के द्वि-स्थान निर्वर्तित पुद्गलों का पाप-कर्म के रूप में-उपचय किया है, करते हैं और करेंगे। बंधन किया है, करते हैं और करेंगे। उदीरण किया है, करते हैं और करेंगे। वेदन किया है, करते हैं और करेंगे। निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे-त्रसकाय निर्वर्तित, स्थावरकाय निर्वर्तित।
पोग्गल-पदं
463. दुपएसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
463. द्वि-प्रदेशी स्कंध अनंत हैं।
464. दुपदेसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
464. द्वि-प्रदेशावगाढ पुद्गल अनंत हैं।
465. एवं जाव दुगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
465. इसी प्रकार दो समय की स्थिति वाले और दो गुण वाले पुद्गल अनंत हैं, तथा शेष सभी वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के दो गुण वाले पुद्गल अनंत हैं।
टिप्पण
स्थान-२
1. वेद सहित (सू. 1)
वेद का शाब्दिक अर्थ है अनुभूति। प्रस्तुत प्रकरण में वेद का अर्थ है-काम-वासना की अनुभूति। वेद के तीन प्रकार हैं-पुरुषवेद, स्त्रीवेद और नपुंसकवेद।
पुरुषवेद-स्त्री के प्रति होने वाली भोगानुभूति।
स्त्रीवेद-पुरुष के प्रति होने वाली भोगानुभूति।
नपुंसकवेद-स्त्री और पुरुष दोनों के प्रति होने वाली भोगानुभूति।
पुरुष में पुरुष के प्रति, स्त्री के प्रति और नपुंसक के प्रति विकार भावना हो सकती है, इसलिए पुरुष में तीनों ही वेद होते हैं। स्त्री और नपुंसक के लिए भी यही बात है।
2. रूप सहित (सू. 1)
हजारों-हजारों वर्ष पहले (सुदूर अतीत में) यह प्रश्न चर्चा का विषय रहा है कि जगत् जो दृश्यमान है, वही है या उसके अतिरिक्त भी है। जैन, बौद्ध, वैदिक आदि सभी दर्शनों में इस प्रश्न पर चिन्तन हुआ है। प्रस्तुत सूत्र में जैनदर्शन का चिन्तन है कि दृश्यमान जगत् रूपी और अरूपी दोनों हैं। संस्थान, वर्ण, गंध, रस और स्पर्श सहित वस्तु को रूपी कहा जाता है। जिसमें संस्थान आदि न हो वह अरूपी होता है। वैदिक दर्शन ने भी जगत् को मूर्त और अमूर्त माना है।
3. नो आकाश (सू. 1)
'नो' शब्द का दो अर्थ होते हैं-1. निषेध। 2. भिन्नार्थ। निषेधार्थक 'नो' शब्द के द्वारा वस्तु का सर्वथा निषेध द्योतित होता है। भिन्नार्थक 'नो' शब्द के द्वारा उस वस्तु से भिन्न वस्तुओं का अस्तित्व द्योतित होता है।
प्रस्तुत प्रकरण में 'नो' शब्द का दूसरा अर्थ इष्ट है। अतः 'नो आकाश' के द्वारा आकाश के अतिरिक्त पांच द्रव्यों-धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, काल, पुद्गलास्तिकाय और जीवास्तिकाय का प्रतिपादन किया गया है।
4-5. धर्म-अधर्म (सू. 1)
धर्मास्तिकाय-जीव और पुद्गल की गति का उदासीन किन्तु अनिवार्य माध्यम।
अधर्मास्तिकाय-जीव और पुद्गल की स्थिति का उदासीन किन्तु अनिवार्य माध्यम।
6-41. क्रिया (सू. 2-37)
प्रस्तुत आलापक में प्राणी की मुख्य-मुख्य सभी प्रवृत्तियां संकलित हैं। प्राणी-जगत् में सर्वाधिक प्रवृत्तिशील मनुष्य है। उसकी मुख्य प्रवृत्तियां तीन हैं-कायिक, वाचिक और मानसिक। प्रयोजन के आधार पर इनके अनेक रूप बन जाते हैं। जीवन का अनिवार्य प्रश्न है जीविका। उसके लिए मनुष्य आरम्भ और परिग्रह की प्रवृत्ति करता है। आरम्भ और परिग्रह की प्रवृत्ति के साथ सुरक्षा का प्रश्न उपस्थित होता है। उसके लिए शस्त्र-निर्माण की प्रवृत्ति विकसित होती है।
मनुष्य में मानसिक आवेग होते हैं। सामाजिक जीवन में उन्हें प्रस्फुट होने का अवसर मिलता है। एक मनुष्य का किसी के साथ प्रेयस् का सम्बन्ध होता है और किसी के साथ द्वेष-पूर्ण। इस प्रवृत्ति-चक्र में वह किसी के प्रति अनुरक्त होता है और किसी को परितप्त करता है। किसी को शरण देता है और किसी का हनन करता है।
मनुष्य कुछ प्रवृत्तियां ज्ञानवश करता है और कुछ अज्ञानवश। कुछ आकांक्षा से प्रेरित होकर करता है और कुछ आकस्मिक ढंग से कर लेता है।
मनुष्य अज्ञान या मोह की अवस्था में असमीचीन प्रवृत्ति करता है। सम्यग्दर्शन प्राप्त होने पर वह उनसे निवृत्त होता है। निवृत्ति-काल में प्रमाद और आलस्य द्वारा बाधा उपस्थित किए जाने पर वह फिर असमीचीन प्रवृत्ति करता है। इस प्रकार आत्यन्तिक निवृत्ति के पूर्व प्रवृत्ति का चक्र चलता रहता है। प्रस्तुत प्रकरण में प्रवृत्ति की प्रेरणा, प्रकार और परिणाम-तीनों उपलब्ध होते हैं। अप्रत्याख्यान, आकांक्षा और प्रेयस्-ये प्रवृत्ति की प्रेरणाएं हैं। ईर्यापथिक और साम्परायिक-ये कर्म-बंध उसके परिणाम हैं। इनके मध्य में उसके प्रकार संगृहीत हैं। प्रवृत्तियों का इतना बड़ा संकलन कर सूत्रकार ने वैयक्तिक और सामाजिक जीवन की अवस्थाओं का एक सुन्दर चित्र प्रस्तुत किया है।
प्रथम स्थान के चौथे सूत्र के टिप्पण में क्रिया के विषय में संक्षिप्त सा लिखा गया है। प्रस्तुत प्रकरण में उसके वर्गीकरणों पर विस्तार से विचार-विमर्श करना है।
क्रिया के तीन वर्गीकरण मिलते हैं। प्रथम वर्गीकरण सूत्रकृतांग का है। उसमें तेरह क्रियाएं निर्दिष्ट हैं-
1. अर्थदण्ड
2. अनर्थदण्ड
3. हिंसादण्ड
4. अकस्मात्दण्ड
5. दृष्टिदोषदण्ड
6. मृषाप्रत्ययिक
7. अदत्तादानप्रत्ययिक
8. अध्यात्म (मन) प्रत्ययिक
9. मानप्रत्ययिक
10. मित्रद्वेषप्रत्ययिक
11. मायाप्रत्ययिक
12. लोभप्रत्ययिक
13. ऐर्यापथिक।
दूसरा वर्गीकरण प्रस्तुत सूत्र (स्थानांग) का है। इसमें क्रियाओं के मुख्य और गौण भेद बहत्तर हैं।
तीसरा वर्गीकरण तत्त्वार्थसूत्र का है। उसमें पचीस क्रियाओं का निर्देश है।1 वे इस प्रकार हैं-
अधिकरण 8. प्रदोष 9. परितापन 10. प्राणातिपात 11. दर्शन 12. स्पर्शन 13. प्रत्यय 14. समन्तानुपात 15. अनाभोग 16. स्वहस्त 17. निसर्ग 18. विदारण 19. आनयन 20. अनवकांक्षा 21. आरम्भ 22. परिग्रह 23. माया 24. मिथ्यादर्शन 25. अप्रत्याख्यान।
प्रज्ञापना का बाईसवां पद क्रिया-पद है। उसमें कुछ क्रियाओं पर विस्तार से विचार किया गया है। भगवती सूत्र के अनेक स्थलों में क्रिया का विवरण मिलता है, जैसे-भगवती शतक 1, उद्देशक 2; शतक 8, उद्देशक 4; शतक 3, उद्देशक 3।
प्रस्तुत वर्गीकरण पर समीक्षात्मक अर्थ-मीमांसा
जीवक्रिया और अजीवक्रिया-ये दोनों क्रिया के सामान्य प्रकार हैं। इनके द्वारा सूत्रकार यह बताना चाहते हैं कि क्रियाकारित्व जीव और अजीव दोनों का समान धर्म है। प्रस्तुत प्रकरण में वही अजीवक्रिया विवक्षित है, जो जीव के निमित्त से अजीव (पुद्गल) का कर्मबंध के रूप में परिणमन होता है।
पचीस क्रिया के वर्गीकरण में इन दोनों क्रियाओं का उललेख नहीं है। जीव क्रिया के दो भेद-सम्यक्त्वक्रिया और मिथ्यात्वक्रिया वहां उल्लिखित हैं। अभयदेवसूरि ने सम्यक्त्वक्रिया का अर्थ तत्त्व में श्रद्धा करना और मिथ्यात्वक्रिया का अर्थ अतत्त्व में श्रद्धा करना किया है। आचार्य अकलंक ने सम्यक्त्वक्रिया का अर्थ सम्यक्त्ववर्धिनीप्रवृत्ति और मिथ्यात्व क्रिया का अर्थ मिथ्यात्वहेतुप्रवृत्ति किया है।
ऐर्यापथिकी-ईर्यापथ शब्द का प्रयोग जैन और बौद्ध दोनों के साहित्य में मिलता है। बौद्धपटिकों में कायानुपश्यानु का दूसरा प्रकार ईर्यापथ है। उसकी व्याख्या इस प्रकार हैं-
फिर भिक्षुओ! भिक्षु जाते हुए 'जाता हूं'-जानता है। बैठे हुए 'बैठा हूं'-जानता है। सोये हुए 'सोया हूं'-जानता है। जैसे-जैसे उसकी काया अवस्थित होती है, वैसे ही उसे जानता है। इसी प्रकार काया के भीतरी भाग में कायानुपश्यी हो विहरता है; काया के बाहरी भाग में कायानुपश्यी विहरता है। काया के भीतरी और बाहरी भागों में कायानुपश्यी विहरता है। काया में समुदय-(=उत्पत्ति) धर्म देखता विहरता है, काया में व्यय-(=विनाश) धर्म देखता विहरता है, काया में समुदय-व्ययधर्म देखता विहरता है।
भगवती सूत्र में उल्लिखित एक चर्चा से ज्ञात होता है कि भगवान् महावीर के युग में ईर्यापथिकी और साम्परायिकी क्रिया का प्रश्न अनेक धर्म-सम्प्रदायों में चर्चित था। भगवान् से पूछा गया-भंते! अन्यतीर्थिक यह मानते हैं कि एक ही समय में एक जीव ऐर्यापथिकी और साम्परायिकी दोनों क्रियाएं करता है, क्या यह सही है?
भगवान् ने कहा-यह सही नहीं है। मैं इसे इस प्रकार कहता हूं कि जिस समय एक जीव ऐर्यापथिकी क्रिया करता है उस समय वह साम्परायिकी क्रिया नहीं करता है और जिस समय वह साम्परायिकी क्रिया करता है उस समय वह ऐर्यापथिकी क्रिया नहीं करता। एक जीव एक समय में एक ही क्रिया करता है।
जीवाभिगम सूत्र में सम्यक्त्व क्रिया और मिथ्यात्वक्रिया के विषय में भी इसी प्रकार की चर्चा मिलती है। वहां भी इसी सिद्धान्त का प्रतिपादन किया गया है। कि एक समय में दो क्रियाएं नहीं की जा सकतीं।
सम्यक्त्व और मिथ्यात्व दोनों विरोधी क्रियाएं हैं। इसलिए वे दोनों एक समय में नहीं की जा सकतीं। ऐर्यापथिकी क्रिया उस जीव के होती है जिसके क्रोध, मान, माया और लोभ विच्छिन्न हो जाते हैं। साम्परायिकी क्रिया उस जीव के होती है, जिसके क्रोध, मान, माया और लोभ विच्छिन्न नहीं होते।
ऐर्यापथिकी क्रिया केवल शुभयोग के कारण होती है। बौद्धों के कायानुपश्यनागत ईर्यापथ का स्वरूप भी लगभग ऐसा ही है। साम्परायिकी क्रिया-यह कषाय और योग के कारण होती है।
इन दोनों क्रियाओं में जीव का व्यापार निश्चित रूप से रहता है, किन्तु कर्म-बंध की दो अवस्थाओं पर प्रकाश डालने के लिए जीव के व्यापार को गौण मानकर इन्हें अजीव क्रिया कहा गया है।
कर्म-बंध की दृष्टि से क्रिया के सभी प्रकारों का ऐर्यापथिकी और साम्परायिकी-इन दो प्रकारों में समावेश हो जाता है।
ऐर्यापथिकीक्रिया-वीतराग के होने वाला कर्म-बंध।
सांपरायिकीक्रिया-कषाय-युक्त जीव के होने वाला कर्म-बंध।
कायिकीक्रिया-शरीर की प्रवृत्ति से होने वाली क्रिया कायिकीक्रिया है। यह इसका सामान्य शब्दार्थ है। इसकी परिभाषा इसके दो प्रकारों से निश्चित होती है। इसके दो प्रकार ये हैं-
अनुपरतकायक्रिया और दुष्प्रयुक्तकायक्रिया।
अविरत व्यक्ति (भले फिर वह मिथ्यादृष्टि हो या सम्यक्दृष्टि) कर्म-बंध की हेतुभूत कायिक प्रवृत्ति करता है वह अनुपरतकायिकीक्रिया है। स्थानांग, भगवती और प्रज्ञापना की वृत्तियों का यह अभिमत है। हरिभद्र सूरि का मत इससे भिन्न है। उनके अनुसार अनुपरतकायिकक्रिया मिथ्यादृष्टि के शरीर से होने वाली क्रिया है और दुष्प्रयुक्तकायिकक्रिया प्रमत्तसंयति के शरीर से होने वाली क्रिया है। यदि अनुपरतकायिकक्रिया मिथ्यादृष्टि के ही मानी जाए तो अविरतसम्यक्दृष्टि देशविरति के लिए कोई निर्देश प्राप्त नहीं होता, इसलिए यही अर्थ संगत लगता है कि मिथ्यादृष्टि अविरतसम्यक्दृष्टि और देशविरति की कायिकीक्रिया अनुपरतकायिकीक्रिया और प्रमत्तसंयति की कायिकीक्रिया दुष्प्रयुक्तकायिकीक्रिया है।
आचार्य अकलंक ने कायिकीक्रिया का अर्थ प्रद्वेष-युक्त व्यक्ति के द्वारा किया जाने वाला शारीरिक उद्यम किया है।
आधिकरिणीकीक्रिया-इस प्रवृत्ति का सम्बन्ध शस्त्र आदि हिंसक उपकरणों के संयोजन और निर्माण से है। इसके दो प्रकार हैं
संयोजनाधिकरणिकी-पूर्वनिर्मित शस्त्र आदि के पुर्जों का संयोजन करना।
निर्वर्तनाधिकरणिकी-शस्त्र आदि का नए सिरे से निर्माण करना। तत्त्वार्थ वृत्ति के अनुसार इसका अर्थ है-हिंसक उपकरणों का ग्रहण करना। इस अर्थ में प्रस्तुत क्रिया के दोनों प्रकार सूचित नहीं हैं।
प्रादोषिकीक्रिया-स्थानांग वृत्तिकार ने प्रदोष का अर्थ मत्सर किया है। उससे होने वाली क्रिया प्रादोषिकी कहलाती है। आचार्य अकलंक के अनुसार प्रदोष का अर्थ क्रोधावेश है। क्रोध अनिमित्तक होता है और प्रदोष निमित्तवान् होता है। यह क्रोध और प्रदोष में भेद बतलाया गया है। इसके दो प्रकार हैं-
जीवप्रादोषिकी-जीव सम्बन्धी प्रदोष से होने वाली क्रिया।
अजीवप्रादोषिकी-अजीव सम्बन्धी प्रदोष से होने वाली क्रिया।
स्थानांग वृत्तिकार ने अजीव प्रादोषिकी क्रिया का जो अर्थ किया है उसे प्रदोष का अर्थ क्रोधावेश ही फलित होता है। अजीव के प्रति मात्सर्य होना स्वाभाविक नहीं है। इसीलिए वृत्तिकार ने लिखा है कि पत्थर से ठोकर खाने वाला व्यक्ति उसके प्रति प्रदुष्ट हो जाता है, यह अजीवप्रादोषिकीक्रिया है।
पारितापनिकीक्रिया-दूसरे को परितापन (ताड़न आदि दुःख) देने वाली क्रिया पारितापनिकी कहलाती है। इसके दो प्रकार हैं-
स्वहस्तपारितापनिकी-अपने हाथों अपने या पराए शरीर को परिताप देना।
परहस्तपारितापनिकी-दूसरे के हाथों अपने या पराए शरीर को परितापन देना।
प्राणातिपातक्रिया के दो प्रकार हैं-
स्वहस्तप्राणातिक्रिया-अपने हाथों अपने प्राणों या दूसरे के प्राणों का अतिपात करना।
परहस्तप्राणातिपात क्रिया-दूसरे के हाथों अपने या पराए प्राणों का अतिपात करना।
अप्रत्याख्यानक्रिया का वृत्तिकार ने अर्थ नहीं किया है। इसके दो प्रकारों का अर्थ किया है। उससे अप्रत्याख्यानक्रिया का यह अर्थ फलित होता है-जीव और अजीव सम्बन्धी अप्रत्याख्यान से होने वाली प्रवृत्ति। तत्त्वार्थवार्तिक में इसकी कर्मशास्त्रीय व्याख्या मिलती है-संयमघाती कर्मोदय के कारण विषयों से निवृत्त न होना अप्रत्याख्यानक्रिया है।
आरम्भिकीक्रिया-यह हिंसा-सम्बन्धी क्रिया है। जीव और अजीव दोनों इसके निमित्त बनते हैं। वृत्तिकार ने अजीव आरंभिकीक्रिया का आशय स्पष्ट किया है। उनके अनुसार जीव के मृत शरीरों, पिष्ट आदि से निर्मित जीवाकृतियों या वस्त्र आदि में हिंसक प्रवृत्ति हो जाती है।
पारिग्रहिकीक्रिया-वृत्तिकार के अनुसार यह क्रिया जीव और अजीव के परिग्रह से उत्पन्न होती है। तत्त्वार्थवार्तिक में इसकी व्याख्या कुछ भिन्न प्रकार से की गई है। उसके अनुसार पारिग्रहिकीक्रिया का अर्थ है- परिग्रह की सुरक्षा के लिए होने वाली प्रवृत्ति।
स्थानांगवृत्ति में मायाप्रत्ययाक्रिया के दो अर्थ किए गए हैं-
1. माया के निमित्त से होने वाली कर्म-बंध की क्रिया।
2. माया के निमित्त से होने वाला व्यापार।
तत्त्वार्थ वार्त्तिककार ने ज्ञान दर्शन और चारित्र सम्बन्धी प्रवंचना को मायाक्रिया माना है, किन्तु व्यापक अर्थ में प्रत्येक प्रकार की प्रवंचना माया होती है। ज्ञान, दर्शन आदि को उदाहरण के रूप में ही समझा जाना चाहिए।
मिथ्यादर्शनप्रत्ययाक्रिया का अर्थ स्थानांगवृत्ति और तत्त्वार्थवार्तिक में बहुत भिन्न है। स्थानांगवृत्ति के अनुसार मिथ्यादर्शन (मिथ्यात्व) के निमित्त से होने वाली प्रवृत्ति मिथ्यादर्शन क्रिया है। तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार मिथ्यादर्शन की क्रिया करने वाले व्यक्ति को प्रशंसा आदि के द्वारा समर्थन देना, जैसे-तू अच्छा कार्य कर रहा है-मिथ्यादर्शन क्रिया है।
इन दोनों अर्थों में तत्त्वार्थवार्तिक का अर्थ अधिक स्पष्ट होता है। दृष्टिजा और स्पृष्टिजा इन दोनों क्रियाओं के स्थान में तत्त्वार्थवार्तिक में दर्शनक्रिया और स्पर्शनक्रिया-ये दो क्रियाएं प्राप्त हैं। स्थानांगवृत्ति के अध्ययन से ऐसा लगता है कि इनकी अर्थपरम्परा वृत्तिकार के सामने स्पष्ट नहीं रही है। उन्होंने इन दोनों के अनेक अर्थ किए हैं, जैसे-दृष्टिजा दृष्टि से होने वाली क्रिया। वृत्तिकार ने इसका दूसरा अर्थ दृष्टि का किया है। इसका अर्थ है दृष्टि के निमित्त से होने वाली क्रिया। दर्शन के लिए जो गतिक्रिया होती है अथवा दर्शन से जो कर्म का उदय होता है वह दृष्टिजा का दृष्टिका कहलाता है। इसी प्रकार पुट्ठिया के भी उन्होंने पृष्टिजा, पृष्टिका, स्पृष्टिजा और स्पृष्टिका-ये चार अर्थ किए हैं।
तत्त्वार्थवार्तिक में दर्शनक्रिया और स्पर्शनक्रिया के अर्थ बहुत स्पष्ट मिलते हैं। दर्शनक्रिया-राग के वशीभूत होकर प्रमादी व्यक्ति का रमणीय रूप देखने का अभिप्राय। स्पर्शनक्रिया-प्रमादवश छूने की प्रवृत्ति।
तत्त्वार्थवार्तिक में प्रातीत्यिकीक्रिया का उल्लेख नहीं है। उसमें प्रात्यायिकीक्रिया उल्लिखित है। लगता है कि पडुच्च का ही संस्कृतीकरण प्रत्यय किया गया है। प्रात्यायिकीक्रिया का अर्थ है, नए-नए कलहों को उत्पन्न करना।
सामन्तोपनिपातिकीक्रिया का अर्थ स्थानांगवृत्ति और तत्त्वार्थवार्तिक में आपाततः बहुत ही भिन्न लगता है। स्थानांगवृत्ति के अनुसार सामन्तो-पनिपात-जनमिलन में होने वाली क्रिया सामन्तोपनिपातिकी है।
तत्त्वार्थवार्तिककार ने इसका अर्थ किया है-स्त्री-पुरुष, पशु आदि से व्याप्त स्थान में मलोत्सर्ग करना समन्तानुपातक्रिया है। तत्त्वार्थवार्तिक में मलोत्सर्ग करने की बात कही है वह प्रस्तुत क्रिया की व्याख्या का एक उदाहरण हो सकती है। स्थानांगवृत्ति में जीवसामन्तोपनिपातिकी और अजीव-सामान्तोपनिपानिकी का अर्थ किया है-अपने आश्रित बैल आदि जीव तथा रथ आदि अजीव पदार्थों की जनसमूह से प्रशंसा सुन खुश होना। यह भी एक उदाहरण प्रतीत होता है। वस्तुतः प्रस्तुत क्रिया का आशय यह होना चाहिए कि जीव, अजीव आदि द्रव्यसमूह के संपर्क से होने वाली मानसिक उतार-चढ़ाव की प्रवृत्ति अथवा उनके प्रतिकूल आचरण।
हरिभद्रसूरि ने समन्तानुपातक्रिया का अर्थ किया है-स्थण्डिल आदि में भक्त आदि विसर्जित करने की क्रिया। यह भी एक उदाहरण के द्वारा उसकी व्याख्या की गई है।
स्वाहस्तिकी और नैसृष्टिकीक्रिया की व्याख्या दोनों (तत्त्वार्थवार्तिक और स्थानांगवृत्ति) में समान नहीं है। स्थानांगवृत्ति के अनुसार स्वहस्तक्रिया का अर्थ है-अपने हाथ से निष्पन्न क्रिया। वृत्तिकार ने नैसृष्टिकीक्रिया के दो अर्थ किए हैं-फेंकना और देना।
तत्त्वार्थवार्तिक और सर्वार्थसिद्ध में नैसृष्टिकीक्रिया के स्थान में निसर्गक्रिया का उल्लेख है। वृत्तिकार ने भी नैसृष्टिकी का वैकल्पिक अर्थ निसर्ग किया है। इस आधार पर नेसग्गिया (नैसर्गिकी) पाठ का भी अनुमान किया जा सकता है। तत्त्वार्थवार्तिक में स्वहस्तक्रिया का अर्थ है-दूसरे के द्वारा करने योग्य क्रिया को स्वयं करना। निसर्गक्रिया का अर्थ है-पापादान आदि प्रवृत्ति के लिए अपनी सम्मति देना। अथवा आलस्यवश प्रशस्त क्रियाओं को न करना। श्लोकवार्तिक में भी इसके ये दोनों अर्थ मिलते हैं।
उक्त क्रियाओं के अग्रिम वर्ग में दो क्रियाएं निर्दिष्ट हैं-आज्ञापनिका और वैदारिणी। वैदारिणीक्रिया का दोनों ग्रन्थों में अर्थभेद है, किन्तु आज्ञापनिकाक्रिया में शब्द और अर्थ दोनों का महान् भेद है। वृत्तिकार ने 'आणवणिया' पाठ के दो अर्थ किए हैं-आज्ञा देना और मंगवाना।
तत्त्वार्थवार्तिक में इसके स्थान पर आज्ञाव्यापादिकाक्रिया उल्लिखित है। इसका अर्थ है-चारित्र मोह के उदय से आवश्यक आदि क्रिया करने में असमर्थ होने पर शास्त्रीय आज्ञा का अन्यथा निरूपण करना।
वैदारिणीक्रिया की व्याख्या देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि वृत्तिकार के सामने उसकी निश्चित अर्थ-परम्परा नहीं रही है। इसीलिए उन्होंने विदारण, विचारण और वितारण-इन तीन शब्दों के द्वारा उसकी व्याख्या की है। और 'वेयारणिया' इस पाठ के आधार पर उक्त तीनों शब्दों के द्वारा उसकी व्याख्या की जा सकती है। तत्त्वार्थभाष्य तथा उसकी सभी व्याख्याओं में विदारणक्रिया का उल्लेख मिलता है और उसका अर्थ किया गया है-दूसरों के द्वारा आचरित निंदनीय कर्म का प्रकाशन। यहां विदारण का अर्थ स्फोट है। इसका तात्पर्य है-गुप्त बात का विस्फोट करना। यह अर्थ विचारण शब्द के द्वारा ही किया जा सकता है।
स्थानांगवृत्ति में अनाभोगप्रत्ययाक्रिया का केवल शाब्दिक अर्थ मिलता है। अनाभोगप्रत्ययाक्रिया-अज्ञान के निमित्त से होने वाली क्रिया। इसका आशय तत्त्वार्थसूत्र की व्याख्याओं में मिलता है। अप्रमार्जित और अदृष्टभूमि में शरीर, उपकरण आदि रखना अनाभोगप्रत्ययाक्रिया है।
वृत्तिकार ने शाब्दिक व्याख्या से संतोष इसलिए माना है कि उसका आशय मूलसूत्र से ही स्पष्ट हो जाता है। सूत्र पाठ में प्रस्तुत क्रिया के दो भेद निर्दिष्ट हैं। उनमें प्रथम भेद का अर्थ है-असावधानीपूर्वक उपकरण आदि उठाना और द्वितीय भेद का अर्थ है-असावधानीपूर्वक प्रमार्जन करना। इनमें निक्षेप-उपकरण आदि रखने का अर्थ समाहित नहीं है। उसे आदान के द्वारा गृहीत करना सूत्रकार को विवक्षित है-ऐसी संभावना की जा सकती है।
अनवकांक्षाप्रत्ययाक्रिया की व्याख्या वृत्तिकार ने सूत्रपाठ के आधार पर की है। उसका आशय है-स्व या पर शरीर से निरपेक्ष होकर किया जाने वाला क्षतिकारीकर्म। तत्त्वार्थसूत्र की व्याख्याओं में इसका अर्थ भिन्न मिलता है। उनके अनुसार इसका अर्थ है-शठता और आलस्य के कारण शास्त्रोपदिष्ट विधि-विधानों का अनादर करना।
क्रियाओं के तुलनात्मक अध्ययन से दो निष्कर्ष हमारे सामने प्रस्तुत हैं-
1. क्रियाओं के व्याख्यान की दो परम्परा रही हैं। एक परम्परा आगमिक व्याख्या के परिपार्श्व की है, जिसका अनुसरण स्थानांग के वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने किया है और दूसरी परम्परा तत्त्वार्थभाष्य के आधार पर विकसित हुई है। इस परम्परा में दिगम्बर और श्वेताम्बर दोनों परम्पराओं के आचार्य लगभग एक रेखा पर चले हैं। सर्वार्थसिद्धि के कर्ता पूज्यपाद देवनन्दी, तत्त्वार्थवार्तिक के कर्ता आचार्य अकलंक, श्लोकवार्तिक के कर्ता आचार्य विद्यानंद-ये तीनों दिगम्बर आचार्य हैं। इनका एक रेखा पर चलना आश्चर्य की बात नहीं, किन्तु तत्त्वार्थटीका के कर्ता हरिभद्रसूरि और भाष्यानुसारिणीटीका के कर्ता सिद्धसेनगणी-ये दोनों श्वेताम्बर आचायर्र् हैं, फिर भी इन्होंने व्याख्या की एकरूपता का निर्वाह किया है। सिद्धसेनगणी ने तत्त्वार्थ की व्याख्याओं का अनुसरण करते हुए भी स्थानांगवृत्तिगत व्याख्या के प्रति जागरूक रहे हैं।
2. तत्त्वार्थवार्तिक में पचीस क्रियाओं के नाम निर्देश हैं, वे स्थानांग निर्दिष्ट नामों से कहीं-कहीं भिन्न भी हैं, जैसे-
| स्थानांग | तत्त्वार्थसूत्र |
|---|---|
| जीवक्रिया | सम्यक्त्व, मिथ्यात्व |
| अजीवक्रिया | ईर्यापथ |
| कायिकीक्रिया | कायिकीक्रिया |
| आधिकरणिकीक्रिया | आधिकरिणिकीक्रिया |
| प्रादोषिकीक्रिया | प्रादोषिकीक्रिया |
| पारितापनिकीक्रिया | पारितापिकीक्रिया |
| प्राणातिपातक्रिया | प्राणातिपातिकीक्रिया |
| अप्रत्याख्यानक्रिया | अप्रत्याख्यानक्रिया |
| आरम्भिकीक्रिया | आरम्भक्रिया |
| पारिग्रहिकीक्रिया | पारिग्रहिकीक्रिया |
| मायाप्रत्ययाक्रिया | मायाक्रिया |
| मिथ्यादर्शनप्रत्ययाक्रिया | मिथ्यादर्शनक्रिया |
| दृष्टिजाक्रिया | दर्शनक्रिया |
| स्पृष्टिजाक्रिया | स्पर्शनक्रिया |
| प्रातीत्यिकीक्रिया | प्रात्यायिकीक्रिया |
| सामन्तोपनिपातिकीक्रिया | सामान्तानुपातक्रिया |
| स्वाहस्तिकीक्रिया | स्वाहस्तक्रिया |
| नैसृष्टिकीक्रिया | निसर्गक्रिया |
| आज्ञापनिकीक्रिया | आज्ञाव्यापादिकाक्रिया |
| वैदारिणीक्रिया | विदारणक्रिया |
| अनवकांक्षप्रत्ययाक्रिया | अनाकांक्षाक्रिया |
| अनाभोगप्रत्ययाक्रिया | अनाभोगक्रिया |
| प्रेयस्प्रत्ययाक्रिया | * |
| दोषप्रत्ययाक्रिया | * |
| * | समादान |
| * | प्रयोग |
42. गर्हा (सू. 38)
गर्हा का अर्थ है-दुश्चरित के प्रति कुत्सा का भाव। यह प्रायश्चित्त का एक प्रकार है। साधन की अपेक्षा से गर्हा के दो भेद हैं-
1. मानसिक गर्हा 2. वाचिक गर्हा।
किसी के मन में गर्हा के भाव जागते हैं और कोई वाणी के द्वारा गर्हा करते हैं।
काल की अपेक्षा से भी उसके दो प्रकार होते हैं-
1. दीर्घकालीन गर्हा 2. अल्पकालीन गर्हा।
सूत्रकार ने तीसरे स्थान में गर्हा का एक बहुत ही महत्त्वपूर्ण प्रकार निदर्शित किया है। वह है काय का प्रतिसंहरण। इसका अर्थ है-दुबारा अकरणीय कार्य में प्रवृत्त न होना। कोई आदमी अकरणीय की गर्हा भी करता जाए और उसका आचरण भी करता जाए, यह वस्तुतः गर्हा नहीं है। वास्तविक गर्हा है-अकरणीय का अनाचरण।
43. विद्या और चरण (सू. 40)
मोक्ष की उपलब्धि के साधनों के विषय में सब दार्शनिक एकमत नहीं रहे हैं। ज्ञानवादी दार्शनिकों ने ज्ञान को मोक्ष का साधन माना है, और क्रियावादी दार्शनिकों ने क्रिया को और भक्तिमार्ग के अनुयायियों ने भक्ति को। जैनदर्शन अनेकान्तवादी है, इसलिए वह ऐकान्तिक-दृष्टि से न ज्ञानवादी है, न क्रियावादी है और न भक्तिवादी ही। उसके मतानुसार ज्ञान, क्रिया और भक्ति का समन्वय ही मोक्ष का साधन है। प्रस्तुत सूत्र में विद्या और चरण इन दो शब्दों के द्वारा उसी सिद्धान्त का प्रतिपादन किया गया है।
उत्तराध्ययन (28/2) में मोक्ष के चार मार्ग बतलाए गए हैं-ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप। इन्हें क्रमशः ज्ञानयोग, भक्तियोग, आचारयोग और तपोयोग कहा जा सकता है। प्रस्तुत सूत्र में मार्ग-चतुष्टयी का संक्षेप है। विद्या में ज्ञान और दर्शन तथा चरण में चारित्र और तप समाविष्ट होते हैं। उमास्वाति का प्रसिद्ध सूत्र-'सम्यग्दर्शनज्ञानाचारित्राणि मोक्षमार्गः' इन्हीं दोनों के आधार पर संचरित है।
44-50. (सू. 79-85)
दर्शन का सामान्य अर्थ होता है-दृष्टि, देखना। उसके पारिभाषिक अर्थ दो होते हैं, सामान्यग्राहीबोध और तत्त्वरुचि।
बोध दो प्रकार का होता है-
1. विशेषग्राही 2. सामान्यग्राही।
विशेषग्राही को ज्ञान और सामान्यग्राही को दर्शन कहा जाता है।
प्रस्तुत प्रकरण में दर्शन का अर्थ तत्त्वरुचि के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। दर्शन दो प्रकार का होता है-
1. सम्यग्दर्शन-वस्तु-सत्य के प्रति यथार्थश्रद्धा।
2. मिथ्यादर्शन-वस्तु-सत्य के प्रति अयथार्थश्रद्धा।
उत्पत्ति की दृष्टि से सम्यक्दर्शन दो प्रकार का होता है-
1. निसर्गसम्यक्दर्शन-आत्मा की सहज निर्मलता से उत्पन्न होने वाला।
2. अभिगमसम्यक्दर्शन-शास्त्र-अध्ययन अथवा उपदेश से उत्पन्न होने वाला।
ये दोनों प्रतिपाती और अप्रतिपाती दोनों प्रकार के होते हैं। मिथ्यादर्शन भी दो प्रकार का होता है-
1. आभिग्रहिक-आग्रहयुक्त।
2. अनाभिग्रहिक-सहज।
कुछ व्यक्ति आग्रही होते हैं। वे जिस बात को पकड़ लेते हैं उसे छोड़ना नहीं चाहते। कुछ व्यक्ति आग्रही नहीं होते किन्तु अज्ञान के कारण किसी भी बात पर विश्वास कर लेते हैं। प्रथम प्रकार के व्यक्ति न केवल मिथ्यादर्शन वाले होते हैं किन्तु उनमें अयथार्थ के प्रति आग्रह भी उत्पन्न हो जाता है। उनकी सत्यशोध की दृष्टि विलुप्त हो जाती है। वे जो मानते हैं उससे भिन्न सत्य हो सकता है, इस संभावना को वे स्वीकार नहीं करते।
दूसरे प्रकार के व्यक्तियों में स्व-सिद्धान्त के प्रति आग्रह नहीं होता, इसलिए उनमें सत्य-शोध की दृष्टि शीघ्र विकसित हो सकती है।
आग्रह और अज्ञान-ये दोनों काल-परिपाक और समुचित निमित्तों के मिलने पर दूर हो सकते हैं और उनके न मिलने पर वे दूर नहीं होते, इसीलिए उन्हें सपर्यवसित और अपर्यवसित दोनों कहा गया है।
निसर्गसम्यग्दर्शन जैसे सहज होता है, वैसे अनाभिग्रहिक-मिथ्यादर्शन भी सहज ही होता है। अभिगमसम्यग्दर्शन उपदेश या अध्ययन से प्राप्त होता है, वैसे ही आभिग्रहिकमिथ्यादर्शन भी उपदेश या अध्ययन से प्राप्त होता है। इन दोनों में स्वरूप-भेद है, किन्तु उत्पन्न होने की प्रक्रिया दोनों की एक है।
51. प्रत्यक्ष-परोक्ष (सू. 86) इन्द्रिय आदि साधनों की सहायता के बिना जो ज्ञान केवल आत्ममात्रापेक्ष होता है, वह 'प्रत्यक्ष ज्ञान' कहलाता है। अवधिज्ञान, मनःपर्यवज्ञान और केवलज्ञान-ये तीन प्रत्यक्ष ज्ञान हैं।
इन्द्रिय और मन की सहायता से होने वाला ज्ञान परोक्ष होता है। मति, श्रुत-ये दो ज्ञान परोक्ष हैं।
स्वरूप की अपेक्षा सब ज्ञान स्पष्ट होता है। प्रमाण के स्पष्ट और अस्पष्ट ये लक्षण बाहरी पदार्थों की अपेक्षा से किए जाते हैं। बाह्य पदार्थों का निश्चय करने के लिए जिसे दूसरे ज्ञान की अपेक्षा नहीं होती, वह ज्ञान स्पष्ट कहलाता है और जिसे ज्ञानान्तर की अपेक्षा रहती है, वह अस्पष्ट। परोक्ष प्रमाण में दूसरे ज्ञान की आवश्यकता रहती है, जैसे-स्मृतिज्ञान धारण की अपेक्षा रखता है, प्रत्यभिज्ञान अनुभव और स्मृति की, तर्क व्याप्ति की, अनुमान हेतु की तथा आगम शब्द और संकेत आदि की अपेक्षा रखता है, इसलिए वह अस्पष्ट है। दूसरे शब्दों में जिसका ज्ञेय पदार्थ निर्णय काल में छिपा हुआ रहता है, उस ज्ञान को अस्पष्ट या परोक्ष कहते हैं। जैसे-स्मृति का विषय स्मृतिकर्ता के सामने नहीं रहता। प्रत्यभिज्ञान का भी 'वह' इतना विषय अस्पष्ट रहता है। तर्क में त्रिकालकलित साध्य-साधन अर्थात् त्रिकालीन सर्व धूम और अग्नि प्रत्यक्ष नहीं रहते। अनुमान का विषय अग्निमान् प्रदेश सामने नहीं रहता। आगम के विषय मेरु आदि अस्पष्ट रहते हैं।
अवग्रह आदि को आत्ममात्रापेक्ष न होने के कारण जहां परोक्ष माना जाता है, वहां उसके मति और श्रुत-ये दो भेद किए जाते हैं और जहां लोक-व्यवहार से अवग्रह आदि को सांव्यवहारिकप्रत्यक्ष की कोटि में रखा जाता है, वहां परोक्ष के स्मृति आदि पांच भेद किए जाते हैं।
आगम-साहित्य में ज्ञान का वर्गीकरण दो प्रकार का मिलता है। एक वर्गीकरण नन्दीसूत्र का और दूसरा वर्गीकरण स्थानांग का है। स्थानांग में ज्ञान का वर्गीकरण इस प्रकार है-
52. (सू. 101)
श्रुत-निश्रित-जो विषय पहले श्रुत शास्त्र के द्वारा ज्ञात हो, किन्तु वर्तमान में श्रुत का आलम्बन लिये बिना ही उसे जानना श्रुत-निश्रित अभिनिबोधिकज्ञान है, जैसे-किसी व्यक्ति ने आयुर्वेदशास्त्र का अध्ययन कर यह जाना कि त्रिफला से कोष्ठ बद्धता दूर होती है। जब कभी वह कोष्ठ बद्धता से ग्रस्त होता है तब उसे त्रिफला-सेवन की बात सूझ जाती है। उसका यह ज्ञान श्रुत-निश्रित आभिनिबोधिकज्ञान है।
अश्रुत-निश्रित-जो विषय श्रुत के द्वारा नहीं किन्तु अपनी सहज विलक्षण-बुद्धि के द्वारा जाना जाए वह अश्रुत-निश्रित आभिनिबोधिकज्ञान है।
नंदी में जो ज्ञान का वर्गीकरण है, उसके अनुसार श्रुत-निश्रित आभिनिबोधिकज्ञान के 28 प्रकार हैं। तथा अश्रुत-निश्रित आभिनि-बोधिकज्ञान के 4 प्रकार हैं-
औत्पत्तिकी, वैनयिकी, कार्मिकी और पारिणाममिकी।
53-54. (सू. 102-103)
अवग्रह इन्द्रिय से होने वाले ज्ञान-क्रम में पहला अंग है। अनिर्देश्य (जिसका निर्देश न किया जा सके) सामान्य धर्मात्मक अर्थ के प्रथम ग्रहण को अर्थावग्रह कहा जाता है। अर्थ शब्द के दो अर्थ हैं-द्रव्य और पर्याय अथवा सामान्य और विशेष। अर्थावग्रह का विषय किसी भी शब्द के द्वारा कहा नहीं जा सकता। इसमें केवल 'वस्तु है' का ज्ञान होता है। इससे वस्तु के स्वरूप, नाम, जाति, क्रिया आदि की शाब्दिक प्रतीति नहीं होती।
उपकरण इन्द्रिय के द्वारा इन्द्रिय के विषयभूत द्रव्यों के ग्रहण को व्यञ्जनावग्रह कहा जाता है। क्रम की दृष्टि से पहले व्यञ्जनावग्रह, फिर अर्थावग्रह होता है। अर्थावग्रह सभी इन्द्रियों का होता है जबकि व्यञ्जनावग्रह चार इन्द्रियों का होता है। चक्षु और मन का व्यञ्जनावग्रह नहीं होता। उत्तरवर्ती न्याय-ग्रन्थों में व्यञ्जनावग्रह के पश्चात् अर्थावग्रह का उल्लेख किया गया है। नंदी तथा प्रस्तुत सूत्र से उसका व्युत्क्रम मिलता है। यह किस दृष्टि से किया गया, इस विषय में वृत्तिकार ने चर्चा नहीं की है, फिर भी वृत्ति से यह फलित होता है। अर्थावग्रह को मुख्य मानकर सूत्रकार ने उसे प्रथम स्थान दिया है। नंदी के अनुसार अवग्रह आदि केवल श्रुत-निश्रित मति के ही प्रकार हैं। स्थानांग के अनुसार अवग्रह दोनों (श्रुत-निश्रित और अश्रुत-निश्रित) का होता है। वृत्तिकार ने अश्रुत-निश्रित मति के दो प्रकार बतलाए हैं-
1. श्रोत्र आदि इन्द्रियों से उत्पन्न। 2. औत्पत्तिकी आदि बुद्धि-चतुष्ट्य।
प्रथम प्रकार में अर्थावग्रह और व्यञ्जनावग्रह दोनों होते हैं। दूसरे प्रकार में केवल अर्थावग्रह होता है, क्योंकि व्यञ्जनावग्रह इन्द्रिय-आश्रित होता है। बुद्धि-चतुष्टय मानस ज्ञान है, इसलिए वहां व्यञ्जनावग्रह नहीं होता। व्यञ्जनावग्रह की इस अव्यापकता और गौणता को ध्यान में रखकर सूत्रकार ने प्राथमिकता अर्थावग्रह को दी, ऐसी संभावना की जा सकती है।
अर्थावग्रह निर्णयोन्मुख होता है, तब यह प्रमाण माना जाता है और जब निर्णयोन्मुख नहीं होता तब वह अनध्यवसाय-अनिर्णायक ज्ञान कहलाता है।
अर्थावग्रह के दो भेद और हैं-नैश्चयिक और व्यावहारिक। नैश्चयिक-अर्थावग्रह का कालमान एक समय और व्यावहारिक-अर्थावग्रह का कालमान अन्तर्मुहूर्त्त माना गया है। अर्थावग्रह के छह प्रकार प्रस्तुत आगम (6/98) में बतलाए गए हैं।
55. सूक्ष्म-बादर (सू. 123)
सूक्ष्म का अर्थ है छोटा और बादर का अर्थ है स्थूल।
यहां सूक्ष्म और बादर आपेक्षिक नहीं है, जैसे चने की तुलना में गेहूं सूक्ष्म और राई की तुलना में वह स्थूल होता है। यहां सूक्ष्मता और स्थूलता कर्मशास्त्रीय परिभाषा द्वारा निश्चित है। जिन जीवों में सूक्ष्मनामकर्म का उदय होता है वे सूक्ष्म और जिन जीवों के बादरनामकर्म का उदय होता है वे बादर कहलाते हैं। सूक्ष्म जीव समूचे लोक में व्याप्त होते हैं और बादर जीव लोक के एक भाग में रहते हैं। सूक्ष्म जीव इन्द्रियों द्वारा ग्राह्य नहीं होते। बादर जीव इन्द्रियों तथा बाह्य उपकरण-सामग्री द्वारा गृहीत होते हैं।
56. पर्याप्तक-अपर्याप्तक (सू0 128)
जन्म के आरम्भ में प्राप्त होने वाली पौद्गलिक शक्ति को पर्याप्ति कहते हैं। वे छह हैं। जो जीव स्वयोग्य पर्याप्तियों से युक्त होते हैं वे पर्याप्तक कहे जाते हैं। जो स्वयोग्य पर्याप्तियों को पूर्ण न कर पाए हों, वे अपर्याप्त कहते हैं।
57. परिणत, अपरिणत (सू. 133)
प्रस्तुत छह सूत्रों में परिणत और अपरिणत का तत्त्व समझाया गया है। परिणत का अर्थ है-वर्तमान परिणति (पर्याय) से भिन्न परिणति में चले जाना और अपरिणत का अर्थ है-वर्तमान परिणति में रहना। इनमें पूर्ववर्ती पांच सूत्रों का सम्बन्ध पृथ्वीकाय, अप्काय, तेजस्काय, वायुकाय और वनस्पतिकाय से है और छठे सूत्र का सम्बन्ध द्रव्य मात्र से है। पृथ्वीकाय आदि परिणत और अपरिणत दोनों प्रकार के होते हैं-इसका अर्थ है कि वे सजीव और निर्जीव दोनों प्रकार के होते हैं।
58-63. (सू. 155-160)
शारीरिक दृष्टि से जीव छह प्रकार के होते हैं-पृथ्वीकायिक, अप्कायिक, तेजस्कायिक, वायुकायिक, वनस्पतिकायिक और त्रसकायिक। विकासक्रम के आधार पर वे पांच प्रकार के होते हैं-
एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रिय।
इन्द्रिय और मन से होने वाला ज्ञान शरीर-रचना से सम्बन्ध रखता है। जिस जीव में इन्द्रिय और मानसज्ञान की जितनी क्षमता होती है, उसी के आधार पर उनकी शरीर-रचना होती है और शरीर-रचना के आधार पर ही उस ज्ञान की प्रवृत्ति होती है। प्रस्तुत आलापक में शरीर-रचना और इन्द्रिय तथा मानसज्ञान के विकास का सम्बन्ध प्रदर्शित है-
| जीव | बाह्य शरीर (स्थूल शरीर) | इन्द्रिय-ज्ञान |
|---|---|---|
| १. ऐकेन्द्रिय-(पृथ्वी, अप्, तेजस्, वायु, वनस्पति) | (औदारिक) | स्पर्शनज्ञान |
| २. द्वीन्द्रिय | (औदारिक) (अस्थिमांस शोणितयुक्त) | रसन, स्पर्शनज्ञान |
| ३. त्रीन्द्रिय | (औदारिक) (अस्थिमांस शोणितयुक्त) | घ्राण, रसन, स्पर्शनज्ञान |
| ४. चतुरिन्द्रिय | (औदारिक) (अस्थिमांस शोणितयुक्त) | चक्षु, घ्राण, रसन, स्पर्शनज्ञान |
| ५. पंचेन्द्रिय (तिर्यंच) | (औदारिक) (अस्थिमांस शोणित श्रोत्र, स्नायु शिरायुक्त) | चक्षु, घ्राण, रसन, स्पर्शनज्ञान |
| ६. पंचेन्द्रिय (मनुष्य) | (औदारिक) (अस्थिमांस शोणित स्नायु शिरायुक्त) | श्रोत्र, चक्षु, घ्राण, रसन, स्पर्शनज्ञान |
64. विग्रहगति (सू. 161)
जीव की एक जन्म से दूसरे जन्म में जाते समय बीच में होने वाली गति दो प्रकार की होती है-ॠजु और विग्रह (वक्र)।
ॠजु गति एक समय की होती है। मृत जीव का उत्पत्ति-स्थान विश्रेणि में होता है तब उसकी गति विग्रह (वक्र) होती है।1 इसीलिए वह दो से लेकर चार समय तक की होती है। जिस विग्रह गति में एक घुमाव होता है उसका कालमान दो समय का, जिसमें दो घुमाव हों उसका कालमान तीन समय का और जिसमें तीन घुमाव हों उसका कालमान चार समय का होता है।
65. (सू. 168)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ शब्द विवेचनीय हैं। वे ये हैं-
1. शिक्षा-इसके दो प्रकार हैं-
ग्रहणशिक्षा और आसेवनशिक्षा।
ग्रहणशिक्षा-सूत्र और अर्थ का ग्रहण करना।
आसेवनशिक्षा-प्रतिलेखन आदि का प्रशिक्षण लेना।
2. भोजनमंडली-प्राचीनकाल में साधुओं के लिए सात मंडलियां होती थीं-
1. सूत्रमंडली 2. अर्थमंडली 3. भोजनमंडली 4. कालप्रतिलेखनमंडली 5. आवश्यक (प्रतिक्रमण) मंडली 6. स्वाध्यायमंडली 7. संस्तारकमंडली।
3. उद्देश-यह अध्ययन तुम्हें पढ़ना चाहिए-गुरु के इस निर्देश को उद्देश कहा जाता है।
4. समुद्देश-शिष्य भली-भांति पाठ पढ़कर गुरु को निवेदित करता है। गुरु उस समय उसे स्थिर, परिचित करने का निर्देश देते हैं। यह निर्देश समुद्देश कहलाता है।
5. अनुज्ञा-पढ़े हुए पाठ के स्थिर परिचित हो जाने पर शिष्य फिर उसे गुरु को निवेदित करता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर गुरु उसे सम्यक् प्रकार से धारण करने और दूसरों को पढ़ाने का निर्देश देते हैं। इस निर्देश को अनुज्ञा कहा जाता है।
6. आलोचना-गुरु को अपनी भूलों का निवेदन करना।
7. व्यतिवर्तन-अतिचारों के क्रम का विच्छेदन करना।
66. प्रायोपगत अनशन (सू. 169)
प्रायोपगत अनशन-देखें, उत्तराध्ययन, 30/12-13 का टिप्पण।
67. कल्प में उपपन्न (सू. 170)
सौधर्म से लेकर अच्युत तक के बारह देवलोक कल्प कहलाते हैं। इनमें स्वामी, सेवक आदि का कल्प (व्यवस्था) होता है, इसलिए इनमें उपपन्न होने वाले देवों को कल्पोपपन्न कहा जाता है।
68. विमान में उपपन्न (सू. 70)
नवग्रैवेयक और पांच अनुत्तरविमान में उपपन्न होने वाले देव कल्पातीत होते हैं। इनमें स्वामी, सेवक आदि का कल्प नहीं होता, अतएव वे कल्पातीत कहलाते हैं। ये सब ऊर्ध्वलोक में होते हैं।
69. चार में उपपन्न (सू. 170)
चार का अर्थ है-ज्योतिश्चक्र। इसमें उत्पन्न होने वाले देवों को चारोपपन्न कहा जाता है।
70. चार में स्थित (सू. 170)
समयक्षेत्र के बाहर रहने वाले ज्योतिष्क देव।
71. गतिशील (सू. 170)
समयक्षेत्र के भीतर रहने वाले ज्योतिष्क देव।
72. मनुष्यों के (सू. 172)
सूत्रकार स्वयं मनुष्य है, अतः उन्होंने मनुष्य के सूत्र में 'तत्थ' के स्थान में 'इह' का प्रयोग किया है।
73. तिर्यंच (सू. 174)
यहां पंचेन्द्रिय का ग्रहण इसलिए नहीं किया गया है कि देव अपने स्थान से च्युत होकर पृथ्वी, अप् और वनस्पति-इन एकेन्द्रिय योनियों में भी जा सकते हैं।
74-75. गतिसमापन्नक-अगतिसमापन्नक (सू. 179)
गति का अर्थ होता है-जाना। यहां गति शब्द का अर्थ है, जीव का एक भव से दूसरे भव में जाना।
गतिसमापन्नक-अपने-अपने उत्पत्ति-स्थान की ओर जाते हुए।
अगतिसमापन्नक-अपने-अपने भव में स्थित।
76. (सू. 181)
आहार तीन प्रकार के होते हैं-1. ओजआहार 2. लोमआहार 3. प्रक्षेपआहार (कवलआहार)।
जीव उत्पत्ति के समय सर्वप्रथम जो आहार ग्रहण करता है उसे ओज आहार कहते हैं। यह आहार सब अपर्याप्तक जीव लेते हैं।
शरीर के रोमकूपों के द्वारा बाह्य पुद्गलों को ग्रहण किया जाता है, उसे लोमआहार कहते हैं। यह सभी जीवों के द्वारा लिया जाता है।
कवल के द्वारा जो आहार ग्रहण किया जाता है, उसे प्रक्षेप या कवल आहार कहते हैं। एकेन्द्रिय, देव और नरक के जीव कवल आहार नहीं करते। शेष सभी (मनुष्य और तिर्यंच) जीव कवल आहार करते हैं।
जो जीव तीन आहारों में से किसी भी आहार को लेता है वह आहारक और जो किसी भी आहार को नहीं लेता वह अनाहारक होता है।
सिद्ध अनाहारक होते हैं। संसारी जीवों में अयोगी केवली अनाहारक होते हैं। सयोगी केवली समुद्घात के समय तीसरे, चौथे और पांचवें समय में अनाहारक होते हैं।
मोक्ष में जाने वाले जीव अन्तरालगति के समय सूक्ष्म तथा स्थूल सब शरीरों से मुक्त होते हैं, अतः उन्हें आहार लेने की आवश्यकता नहीं होती। संसारी जीव सूक्ष्म शरीर सहित होते हैं, अतः उन्हें आहार की आवश्यकता होती है।
ॠजुगति करने वाले जीव जिस समय में पहला शरीर छोड़ते हैं, उसी समय में दूसरे जन्म में उत्पन्न होकर आहार लेते हैं। किन्तु वक्रगति करने वाले जीवों की दो समय की एक घुमाव वाली, तीन समय की दो घुमाव वाली और चार समय की तीन घुमाव वाली वक्रगति में अनाहारक स्थिति पाई जाती है। दो समय वाली वक्रगति में पहला समय अनाहारक और दूसरा समय आहारक होता है। तीन समय वाली वक्रगति में पहला और दूसरा समय अनाहारक और तीसरा समय आहारक होता है। चार समय वाली वक्रगति में दूसरा और तीसरा समय अनाहारक तथा पहला और चौथा समय आहारक होता है।
77. (सू. 185)
विकलेन्द्रिय
सामान्यतः विकलेन्द्रिय से द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय का ही ग्रहण होता है, किन्तु यहां एकेन्द्रिय का भी ग्रहण किया गया है। यहां 'विकल' शब्द 'अपूर्ण' के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है। इस सूत्र में संज्ञी और असंज्ञी का कथन पूर्वजन्म की अवस्था की प्रधानता से हुआ है। जो असंज्ञी जीव नारक आदि के रूप में उत्पन्न होते हैं वे अपनी पूर्वावस्था के कारण असंज्ञी कहे जाते हैं। असंज्ञी जीव नारक से व्यन्तर तक के दंडकों में ही उत्पन्न होते हैं, ज्योतिष्क और वैमानिक देवों में नहीं होते।
दसवें स्थान में संज्ञा के दस प्रकार बतलाए गए हैं। उन संज्ञाओं के कारण सभी जीव संज्ञी होते हैं, किन्तु यहां संज्ञी उन संज्ञाओं के सम्बन्ध से विवक्षित नहीं है। यहां संज्ञी का अर्थ समनस्क है। इस संज्ञा का सम्बन्ध कालिकोपदेशिकी संज्ञा से है। नंदीसूत्र में तीन प्रकार के संज्ञी निर्दिष्ट हैं-
कालिकोपदेशेन संज्ञी विवक्षित है। जिस व्यक्ति में ईहा, अपोह, मार्गणा, गवेषणा, चिन्ता और विमर्श प्राप्त होता है, वह कालिकोपदेशिकी संज्ञी होता है।2 कालिकोपदेशेन संज्ञा के द्वारा भूत, भविष्य और वर्तमान-त्रैकालिक ज्ञान होता है, इसलिए इसकी मूल संज्ञा दीर्घकालिकी है। हेतुवादोपदेशिकी संज्ञा वाले जीव इष्ट विषय में प्रवृत्त और अनिष्ट विषय में निवृत्त होते हैं, अतः उनका ज्ञान वर्तमानावलम्बी होता है। ज्ञान की विशिष्टता के आधार पर दीर्घकालिकी संज्ञा का नाम मनोविज्ञान है।
78. (सू. 189)
ज्योतिष्क और वैमानिक देवों की स्थिति असंख्येय काल की होती है अतः इस आलापक में उन्हें छोड़ा गया है।
79. अधोवधि (सू. 193)
अवधि ज्ञान के ग्यारह द्वार हैं-भेद, विषय, संस्थान, आभ्यन्तर, बाह्य, देश, सर्व, वृद्धि, हानि, प्रतिपाति और अप्रतिपाति।
इन ग्यारह द्वारों में देश और सर्व दो द्वार हैं। देशावधि का अर्थ है-अवधि ज्ञान द्वारा प्रकाशित वस्तुओं के एक देश (अंश) को जानना।
सर्वावधि का अर्थ है-अवधिज्ञान द्वारा प्रकाशित वस्तुओं के सर्व देश (सभी अंशों) को जानना।
प्रज्ञापना (पद 33) में अवधिज्ञान के ये दो प्रकार मिलते हैं-देशावधि और सर्वावधि। जयधवला में अवधिज्ञान के तीन भेद किए गए हैं-देशावधि, परमावधि और सर्वावधि। देशावधि से परमावधि और परमावधि से सर्वावधि का विषय व्यापक होता है। आचार्य अकलंक के अनुसार परमावधि का सर्वावधि में अन्तर्भाव होता है, अतः वह सर्वावधि की तुलना में देशावधि ही है। इस प्रकार अवधि के मुख्य भेद हो ही हैं-देशावधि और सर्वावधि। अधोवधि देशावधि का ही एक नाम है। देशावधि परमावधि व सर्वावधि से अधोवर्ती कोटि का होता है, इसलिए यहां देशावधि के लिए अधोवधि का प्रयोग किया गया है। अधोवधिज्ञान जिसे प्राप्त होता है उसे अधोवधि कहा गया है। अधोवधि का फलितार्थ होता है, नियत-क्षेत्र को जानने वाला अवधिज्ञानी।
80. (सू. 196)
वृत्तिकार ने केवलकल्प के तीन अर्थ किए हैं।
केवलकल्प-1. अपना कार्य करने की सामर्थ्य के कारण परिपूर्ण।
2. केवलज्ञान की भांति परिपूर्ण।
3. सामयिकभाषा (आगमिक-संकेत) के अनुसार केवलकल्प अर्थात् परिपूर्ण।
प्रस्तुत प्रसंग में यह बताया गया है कि अधोवधि पुरुष सम्पूर्ण लोक को जानता-देखता है।
तत्त्वार्थवार्तिक में भी देशावधि का क्षेत्र जघन्यतः उत्सेधांगुल का असंख्यातवां भाग और उत्कृष्टतः सम्पूर्ण लोक बतलाया गया है।
81-86. (सू. 201-206)
वृत्तिकार ने 'देशेन शृणोति' और सर्वेण शृणोति' की साधना और विषय के आधार पर अर्थ-योजना की है। जिसका एक कान उपहत होता है वह देशेन सुनता है और जिसके दोनों कान स्वस्थ होते हैं वह सर्वेण सुनता है। शेष इन्द्रियों के लिए निम्न यंत्र द्रष्टव्य हैं-
| देशेन | सर्वेण |
|---|---|
| स्पर्शन-एक भाग से स्पर्श करना- | सम्पूर्ण शरीर से स्पर्श करना |
| रसन-जीभ के एक भाग से चखना- | सम्पूर्ण जीभ से चखना |
| घ्राण-एक नथुने से सूंघना - | दोनों नथुनों से सूंघना |
| चक्षु -एक आंख से देखना - | दोनों आंखों से देखना |
देशेन और सर्वेण का अर्थ इन्द्रियों की नियतार्थग्रहणशक्ति और संभिन्नश्रोतोलब्धि के आधार पर भी किया जा सकता है।
सामान्यतः इन्द्रियों का कार्य निश्चित होता है। सुनना श्रोत्रेन्द्रिय का कार्य है। देखना चक्षु इन्द्रिय का कार्य है। सूंघना घ्राण इन्द्रिय का कार्य है। स्वाद लेना रसनेन्द्रिय का कार्य है और स्पर्श ज्ञान करना स्पर्शनेन्द्रिय का कार्य है। जिसे संभिन्नश्रोतोलब्धि प्राप्त होती है उसके लिए इन्द्रियों की अर्थग्रहण की प्रतिनियतता नहीं रहती। वह एक इन्द्रिय से सब इन्द्रियों का कार्य कर सकता है-आंखों से सुन सकता है, कान से देख सकता है, स्पर्श से सुन सकता है, देख सकता है, सूंघ सकता है, एक इन्द्रिय से पांचों इन्द्रियों का कार्य कर सकता है। आवश्यकचूर्णिकार ने लिखा है कि संभिन्नश्रोतोलब्धिसंपन्न व्यक्ति शरीर के एक देश से पांचों इन्द्रियों के विषयों को ग्रहण कर लेता है।
उन्होंने दूसरे स्थान पर यह लिखा है कि संभिन्न श्रोतोलब्धिसंपन्न व्यक्ति शरीर के किसी भी अंगोपांग से सब विषयों को ग्रहण कर सकता है।
विषय की दृष्टि से देशेन सुनने का अर्थ है, श्रव्य शब्दों में से अपूर्णशब्दों को सुनना और सर्वेण सुनने का अर्थ है श्रव्यशब्दों में से सब शब्दों को सुनना। यहां दोनों अर्थ घटित हो सकते हैं, फिर भी सूत्र का प्रतिपाद्य संभिन्नश्रोतोलब्धि की जानकारी देना प्रतीत होता है।
87. (सू. 209)
मरुत्देव लोकान्तिक देव है। ये एक शरीरी और दो शरीरी दोनों प्रकार के होते हैं।
भवधारणीय शरीर की अपेक्षा अथवा अन्तरालगति में सूक्ष्म शरीर की अपेक्षा उनको एक शरीरी कहा गया है।
भवधारणीय शरीर और उत्तरवैक्रियशरीर की अपेक्षा दो शरीर कहा गया है।
88. (सू. 210)
किन्नर, किंपुरुष और गन्धर्व-ये तीन वानमंतर जाति के देव हैं।
नागकुमार, सुपर्णकुमार, अग्निकुमार और वायुकुमार-ये भवनपति देव हैं। वृत्तिकार के अनुसार ये भेद व्यवच्छेद के लिए नहीं, किन्तु समानजातीय भेदों के उपलक्षण हैं। इसीलिए अनन्तर सूत्र में सामान्यतः देवों के दो प्रकार बतलाए हैं।
89. (सू. 212-219)
भाषा शब्द-जीव के वाक्-प्रयत्न से होने वाला शब्द।
नो भाषा शब्द-वाक्-प्रयत्न से भिन्न शब्द।
अक्षर संबद्ध शब्द-वर्णों के द्वारा व्यक्त होने वाला शब्द।
नो अक्षर संबद्ध शब्द-अवर्णों के द्वारा होने वाला शब्द।
आतोद्य शब्द-बाजे आदि का शब्द।
नो आतोद्य शब्द-बांस आदि के फटने से होने वाला शब्द।
तत शब्द-तार वाले बाजे-वीणा, सारंगी आदि से होने वाला शब्द।
वितत शब्द-तार-रहित बाजे से होने वाला शब्द।
तत घन शब्द-झांझ जैसे बाजे से होने वाला शब्द।
तत शुषिर शब्द-वीणा से होने वाला शब्द।
वितत घन शब्द-भाणक का शब्द।
वितत शुषिर शब्द-नगाड़े, ढोल आदि का शब्द।
भूषण शब्द-नूपुर आदि से होने वाला शब्द।
नो भूषण शब्द-भूषण से भिन्न शब्द।
ताल शब्द-ताली बजाने से होने वाला शब्द।
लतिका शब्द-
1. कांसी का शब्द।
2. लता मारने से होने वाला शब्द।
90. (सू. 230)
बद्धपार्श्वस्पृष्ट-जो पुद्गल शरीर के साथ गाढ़ संबंध किए हुए हों, वे बद्ध कहलाते हैं और जो शरीर से चिपके रहते हैं, वे पुद्गल पार्श्वस्पृष्ट कहलाते हैं।
घ्राणेन्द्रिय, रसनेन्द्रिय और स्पर्शनेन्द्रिय-इन तीनों इन्द्रियों द्वारा ग्राह्य पुद्गल 'बद्धपार्श्वस्पृष्ट' होते हैं।
नो बद्ध-पार्श्वस्पृष्ट-श्रोत्रेन्द्रिय द्वारा ग्राह्य पुद्गल 'नोबद्धपार्श्वस्पृष्ट' होते हैं।
91. (सू. 231)
पर्यादत्त-जो पुद्गल विवक्षित अवस्था को पार कर चुके हैं।
अपर्यादत्त-जो पुद्गल विवक्षित अवस्था में हैं।
92-95. (सू. 239-242)
पांचवें स्थान (सूत्र 147) में आचार के पांच प्रकार बतलाए गए हैं-ज्ञानाचार, दर्शनाचार, चरित्राचार, तपाचार और वीर्याचार। प्रस्तुत चार सूत्रों (239-242) में द्विस्थानक पद्धति से उन्हीं का उल्लेख है।
देखें-(5/147 का टिप्पण)।
96-108. प्रतिमा (सू. 243-248)
प्रस्तुत 6 सूत्रों में बारह प्रतिमाओं का निर्देश है। चतुर्थ स्थान (4/96-98) में तीन वर्गों में इसका निर्देश प्राप्त है। पांचवें स्थान (5/18) में केवल पांच प्रतिमाएं निर्दिष्ट हैं-भद्रा, सुभद्रा, महाभद्रा, सर्वतोभद्रा और भद्रोत्तरा।
समवायांगसूत्र में उपासक के लिए ग्यारह और भिक्षु के लिए बारह प्रतिमाएं निर्दिष्ट हैं। वहां पर वैयावृत्त्य कर्म की 91 प्रतिमाएं तथा 92 प्रतिमाएं नाम-निर्देश के बिना निर्दिष्ट हैं। इस सूचि के अवलोकन से पता चलता है कि जैन साधना-पद्धति में प्रतिमाओं का बहुत ही महत्त्वपूर्ण स्थान रहा है। वृत्तिकार ने प्रतिमा का अर्थ प्रतिपत्ति, प्रतिज्ञा या अभिग्रह किया है। शाब्दिक मीमांसा करने पर इसका अर्थ साधना का मानदण्ड प्रतीत होता है। साधना की भिन्न-भिन्न पद्धतियां और उनके भिन्न-भिन्न मानदण्ड होते हैं। उन सबका प्रतिमा के रूप में वर्गीकरण किया गया है। इनमें से कुछ प्रतिमाओं का अर्थ प्राप्त होता है और कुछ की अर्थ-परम्परा विस्मृत हो चुकी है। वृत्तिकार ने सुभद्राप्रतिमा के विषय में लिखा है कि उसका अर्थ उपलब्ध नहीं है। उपलब्ध अर्थ भी मूलग्राही हैं, यह कहना कठिन है। वृत्तिकार ने समाधिप्रतिमा के दो प्रकार किए हैं-श्रुतसमाधिप्रतिमा और चरित्रसमाधिप्रतिमा।
उपधानप्रतिमा-उपधान का अर्थ है तपस्या। भिक्षु की 12 प्रतिमाओं और श्रावक की 11 प्रतिमाओं को उपधान प्रतिमा कहा जाता है।
विवेकप्रतिमा-प्रस्तुत प्रतिमा भेदज्ञान की प्रक्रिया है। इस प्रतिमा के अभ्यासकाल में आत्मा और अनात्मा का विवेचन किया जाता है। इसका अभ्यास करने वाला क्रोध, मान, माया और लोभ की भिन्नता का अनुचिन्तन (ध्यान) करता है। ये आत्मा के सर्वाधिक निकटवर्ती अनात्म तत्त्व हैं। इनका भेदज्ञान पुष्ट होने पर वह बाह्यवर्ती संयोगों की भिन्नता का अनुचिन्तन करता है। बाह्य संयोग के मुख्य प्रकार तीन हैं-1. गण (संगठन) 2. शरीर 3. भक्तपान। इनका भेदज्ञान पुष्ट होने पर वह व्युत्सर्ग की भूमिका में चला जाता है।
विवेकप्रतिमा की तुलना योगसूत्र की विवेकख्याति से होती है। महर्षि पतञ्जलि ने इसे हानोपाय बतलाया है।
व्युत्सर्गप्रतिमा-यह प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया है। विवेकप्रतिमा के द्वारा हेय वस्तुओं का भेदज्ञान पुष्ट होने पर उनका विसर्जन करना ही व्युत्सर्गप्रतिमा है।
औपपातिक सूत्र में व्युत्सर्ग के सात प्रकार बतलाए गए हैं-
1. शरीरव्युत्सर्ग-कायोत्सर्ग, शिथिलीकरण।
2. गणव्युत्सर्ग-विशिष्ट साधना के लिए एकल विहार का स्वीकार।
3. उपाधिव्युत्सर्ग-वस्त्र आदि उपकरणों का विसर्जन।
4. भक्तपानव्युत्सर्ग-भक्तपान का विसर्जन।
5. कषायव्युत्सर्ग-क्रोध, मान, माया और लोभ का विसर्जन।
6. संसारव्युत्सर्ग-संसार-भ्रमण के हेतुओं का विसर्जन।
7. कर्मव्युत्सर्ग-कर्म-बन्ध के हेतुओं का विसर्जन।
भद्राप्रतिमा-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-इन चारों दिशाओं में चार-चार प्रहर तक कायोत्सर्ग करना।
भगवान् महावीर ने सानुलष्ठि ग्राम के बाहर जाकर भद्राप्रतिमा स्वीकार की। उसकी विधि के अनुसार भगवान् ने प्रथम दिन पूर्व दिशा की ओर अभिमुख होकर कायोत्सर्ग किया। रात भर दक्षिण दिशा की ओर अभिमुख होकर कायोत्सर्ग किया। दूसरे दिन पश्चिम दिशा की ओर अभिमुख होकर कायोत्सर्ग किया। दूसरी रात्रि को उत्तर दिशा की ओर अभिमुख होकर कायोत्सर्ग किया। इस प्रकार षष्ठ भक्त (दो उपवास) के तप तथा दो दिन-रात के निरन्तर कायोत्सर्ग द्वारा भगवान् ने भद्राप्रतिमा सम्पन्न की।
सुभद्राप्रतिमा-इस प्रतिमा की साधना-पद्धति वृत्तिकार के समय से पहले ही विच्छिन्न हो गई थी।
महाभद्रप्रतिमा-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर में एक-एक अहोरात्र तक कायोत्सर्ग करना। इसका कालमान चार दिन-रात का होता है। दशमभक्त (चार दिन के उपवास) से यह प्रतिमा पूर्ण होती है। भद्राप्रतिमा के अनन्तर ही भगवान् ने महाभद्रा प्रतिमा की आराधना की थी।
सर्वतोभद्राप्रतिमा-पूर्व, दक्षिण, पश्चिम और उत्तर-इन चारों दिशाओं, चारों विदिशाओं तथा ऊर्ध्व और अधः-इन दशों दिशाओं में एक-एक अहोरात्र तक कायोत्सर्ग करना। ऊर्ध्व दिशा के कायोत्सर्ग काल में ऊर्ध्वलोक में अवस्थित द्रव्यों का ध्यान किया जाता है। इसी प्रकार अधो दिशा के कायोत्सर्ग काल में अधोलोक में अवस्थित द्रव्य ध्यान के विषय बनते हैं। इस प्रतिमा का कालमान 10 दिन-रात का है। यह 22 भक्त (दस दिन का उपवास) से पूर्ण होती है। भगवान् महावीर ने इस प्रतिमा की भी आराधना की थी।
यह प्रतिमा दूसरी पद्धति से भी की जाती है। इसके दो भेद हैं-क्षुद्रिकासर्वतोभद्रा और महतीसर्वतोभद्रा। इसमें एक उपवास से लेकर पांच उपवास किए जाते हैं। इसकी पूर्ण प्रक्रिया 75 दिवसीय तपस्या से पूर्ण होती है और पारणा के दिन 25 होते हैं। कुल मिलाकर 100 दिन लगते हैं। इसकी स्थापना-विधि इस प्रकार है-
आदि में 1 की और अन्त में 5 की स्थापना कीजिए। शेष संख्या को भर दीजिए। दूसरी पंक्ति में प्रथम पंक्ति के मध्य को आदि मानकर क्रमशः भर दीजिए। तीसरी पंक्ति में दूसरी पंक्ति के मध्य को आदि मानकर क्रमशः भर दीजिए। इस पद्धति से पांच पंक्तियों को भर दीजिए। इसका यंत्र इस प्रकार है-
कोष्ठक में जो अंक संख्या है उसका अर्थ है उतने दिन का उपवास। प्रत्येक तप के बाद पारणा आता है, जैसे-पहले उपवास, फिर पारणा, फिर दो दिन का उपवास, फिर पारणा। इस पद्धति से 75 दिन का तप और 25 दिन का पारणा होता है।
महतीसर्वतोभद्रा-इसमें यह चतुर्थभक्त (उपवास) से लेकर 7 दिन के तप किए जाते हैं। इसकी पूर्ण प्रक्रिया 196 दिवसीय तप से पूर्ण होती है और पारणा के दिन 49 लगते हैं। कुल मिलाकर 245 दिन लगते हैं। इसकी स्थापना पद्धति इस प्रकार है-
आदि में एक और अन्त में 7 के अंक की स्थापना कीजिए। बीच की संख्या क्रमशः भर दीजिए। उससे आगे की पंक्ति में पहले की पंक्ति का मध्य अंक लेकर अगली पंक्ति के आदि में स्थापित कर दीजिए। फिर क्रमशः संख्या भर दीजिए। इस प्रकार सात पंक्तियां भर दीजिए।10 यंत्र इस प्रकार है-
अंक संख्या का अर्थ है उतने दिन का तप। इसकी विधि पूर्ववत् है।
क्षुद्रिकाप्रस्रवणप्रतिमा, महतीप्रस्रवणप्रतिमा-प्रस्तुत सूत्र में इनका केवल नामोल्लेख है। व्यवहारसूत्र के नवें उद्देशक में इनकी पद्धति निर्दिष्ट है। व्यवहार-भाष्य में इनका विस्तृत विवेचन है। उसमें द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की दृष्टि से विचार किया गया है।
द्रव्यतः-प्रस्रवण पीना।
क्षेत्रतः-गांव से बाहर रहना।
कालतः-दिन में, अथवा रात्रि में प्रथम निदाघ-काल में अथवा अन्तिम निदाघकाल में।
स्थानांग के वृत्तिकार ने कालतः शरद् और निदाघ दोनों समयों का उल्लेख किया है।
व्यवहारभाष्य में प्रथमशरद् का उल्लेख मिलता है।
भावतः-स्वाभाविक और इतर प्रस्रवण। प्रतिमाप्रतिपन्न मुनि स्वाभाविक को पीता है और इतर को छोड़ता है। कृमि तथा शुक्रयुक्त प्रस्रवण इतर प्रस्रवण होता है।
स्थानांग वृत्तिकार ने भावतः की व्याख्या में देव आदि का उपसर्ग सहना ग्रहण किया है। यदि यह प्रतिमा खा कर की जाती है तो 6 दिन के उपवास से समाप्त हो जाती है और न खाकर की जाती है तो 7 दिन के उपवास से पूर्ण होती है।
इस प्रतिमा की सिद्धि के तीन लाभ बतलाए गए हैं-
1. सिद्ध होना 2. महर्द्धिक देव होना 3. रोगमुक्त होकर शरीर का कनक वर्ण हो जाना।
प्रतिमा पालन करने के बाद आहार-ग्रहण की प्रक्रिया इस प्रकार निर्दिष्ट है-
प्रथम सप्ताह में गर्म पानी के साथ चावल।
दूसरे सप्ताह में यूष-मांड।
तीसरे सप्ताह में त्रिभाग उष्णोदक और थोड़े से मधुर दही के साथ चावल।
चतुर्थ सप्ताह में दो भाग उष्णोदक और तीन भाग मधुर दही के साथ चावल।
पांचवें सप्ताह में अर्द्ध उष्णोदक और अर्द्ध मधुर दही के साथ चावल।
छठे सप्ताह में त्रिभाग उष्णोदक और दो भाग मधुर दही के साथ चावल।
सातवें सप्ताह में मधुर दही में थोड़ा सा उष्णोदक मिलाकर उसके साथ चावल।
आठवें सप्ताह में मधुर दही अथवा अन्य जूषों के साथ चावल।
सात सप्ताह तक रोग के प्रतिकूल न हो वैसा भोजन दही के साथ किया जा सकता है। तत्पश्चात् भोजन का प्रतिबंध समाप्त हो जाता है। महतीप्रस्रवणप्रतिमा की विधि भी क्षुद्रिकाप्रस्रवणप्रतिमा के समान ही है। केवल इतना अन्तर है कि जब वह खा-पीकर स्वीकार की जाती है तब वह 7 दिन के उपवास से पूरी होती है अन्यथा वह आठ दिन के उपवास से।
यवमध्यचन्द्रप्रतिमा, वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा-प्रस्तुत सूत्र में इनका केवल नामोल्लेख है। व्यवहार के दसवें उद्देशक में इनकी पद्धति निर्दिष्ट है। व्यवहार भाष्य में इनका विस्तृत विवेचन है।
यवमध्यचन्द्रप्रतिमा-इस चन्द्रप्रतिमा में मध्यभाग यव की तरह स्थूल होता है इसलिए इसको यवमध्यचन्द्रप्रतिमा कहते हैं। इसका भावार्थ है जिसका आदि-अन्त कृश और मध्य स्थूल हो वह प्रतिमा।
इस प्रतिमा में स्थित मुनि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को एक कवल आहार लेता है और क्रमशः एक-एक कवल बढ़ाता हुआ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को 15 कवल आहार लेता है। इसी प्रकार कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को 14 कवल आहार लेकर क्रमशः एक-एक कवल घटाता हुआ अमावस्या को उपवास करता है।
वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा-इस चन्द्रप्रतिमा में मध्यभाग वज्र की तरह कृश होता है इसलिए इसको वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा कहते हैं। इसका भावार्थ है-जिसका आदि-अन्त स्थूल और मध्य कृश हो वह प्रतिमा।
इस प्रतिमा में स्थित मुनि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को 14 कवल आहार लेकर क्रमशः एक-एक कवल घटाता हुआ अमावस्या को उपवास करता है। इसी प्रकार शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को एक कवल आहार लेकर क्रमशः एक-एक कवल बढ़ाता हुआ पूर्णिमा को 15 कवल आहर लेता है।
इन प्रतिमाओं को स्वीकार करने वाला मुनि व्युत्सृष्टकाय और त्यक्त्वदेह होता है।
व्युसृष्टकाय का अर्थ है-वह रोगातंक उत्पन्न होने पर शरीर का प्रतिकर्म नहीं करता।
त्यक्तदेह का अर्थ है-वह बन्धन, रोधन, हनन और मारण का निवारण नहीं करता।
इस प्रकार उक्त प्रतिमाओं को स्वीकार करने वाला मुनि जो भी परीषह और उपसर्ग उत्पन्न होते हैं उन्हें समभाव से सहन करता है।
भद्रोत्तरप्रतिमा-यह प्रतिमा दो प्रकार की है-
क्षुद्रिकाभद्रोत्ररप्रतिमा और महतीभद्रोत्तरप्रतिमा।
क्षुद्रिकाभद्रोत्ररप्रतिमा-यह द्वादशभक्त (पांच दिन के उपवास) से प्रारम्भ होती है और इसमें अधिकतम तप विंशतिभक्त (नौ दिन के उपवास) का होता है। इसमें तप के कुल 175 दिन होते हैं और 25 दिन पारणा के लगते हैं। कुल मिलाकर 200 दिन लगते हैं।8 इसकी स्थापना-विधि इस प्रकार है-प्रथम पंक्ति के आदि में 5 का अंक स्थापित कीजिए और अन्त में 9 का अंक स्थापित कीजिए। बीच की संख्या क्रमशः भर दीजिए। पूर्व की पंक्ति के मध्य अंक को अगली पंक्ति के आदि में स्थापित कीजिए, फिर क्रमशः भर दीजिए। इस क्रम से पांचों पंक्तियों भर दीजिए। इसका यंत्र इस प्रकार है-
कोष्ठक में जो अंक संख्या है उसका अर्थ है उतने दिन का उपवास।
महतीभद्रोत्तरप्रतिमा-यह प्रतिमा द्वादशभक्त (5 दिन के उपवास) से प्रारम्भ होती है और इसमें अधिकतम तप चतुर्विंशतिभक्त (11 दिन के उपवास) होता है। इस प्रतिमा में 392 दिन का तप होता है और 49 दिन पारणा के लगते हैं। कुल मिलाकर 441 दिन लगते हैं। इसकी स्थापना-विधि इस प्रकार है
प्रथम पंक्ति के आदि में 5 का अंक स्थापित कीजिए और अन्त में 11 का अंक स्थापित कीजिए। बीच की संख्या क्रमशः भर दीजिए। अगली पंक्ति के आदि में पूर्व पंक्ति का मध्य अंक स्थापित कर उसे क्रमशः भर दीजिए। इसी क्रम से सातों पंक्तियां भर दीजिए।
इसका यंत्र इस प्रकार है-
कोष्ठक में जो अंक हैं उनका अर्थ है उतने दिन का उपवास।
109-112. उपपात, उद्वर्तन, च्यवन, गर्भ अवक्रान्ति (सू. 250-253)
प्रस्तुत चार सूत्रों में जन्म और मृत्यु के लिए परिस्थिति के अनुसार भिन्न-भिन्न शब्दों का प्रयोग किया गया है। जैसे-देव और नारक जीवों का जन्म गर्भ से नहीं होता। वे अन्तर्मुहूर्त्त में ही अपने पूर्ण शरीर का निर्माण कर लेते हैं। इसलिए उनके जन्म को उपपात कहा जाता है।
नैरयिक और भवनवासी देव अधोलोक में रहते हैं। वे मरकर ऊपर आते हैं, इसलिए उनके मरण को उद्वर्तन कहा जाता है।
ज्योतिष्क और वैमानिक देव ऊर्ध्वस्थान में रहते हैं। वे आयुष्य पूर्ण कर नीचे आते हैं, इसलिए उनके मरण को च्यवन कहा जाता है।
मनुष्य और तिर्यंच गर्भ से पैदा होते हैं, इसलिए उनके गर्भाशय में उत्पन्न होने को गर्भ-अवक्रांति कहा जाता है।
113. (सू. 256)
प्रस्तुत सूत्र में मनुष्य और पंचेन्द्रिय तिर्यंच जीवों के गर्भ की अवस्था, उनके गर्भ में रहते हुए उसकी गतिविधियों, गर्भ से निष्क्रमण और मृत्यु की अवस्था का वर्णन है।
निवृत्ति-वात, पित आदि दोषों के द्वारा होने वाली शरीर की हानि।
विक्रिया-जिन्हें वैक्रिय लब्धि प्राप्त हो जाती है, वे गर्भ में रहते हुए भी उस लब्धि के द्वारा विभिन्न शरीरों की रचना कर लेते हैं।
गतिपर्याय-वृत्तिकार ने इसके तीन अर्थ किए हैं-
1. गति का सामान्य अर्थ है जाना।
2. इसका दूसरा अर्थ है-वर्तमान भव से मरकर दूसरे भव में जाना।
3. गर्भस्थ मनुष्य और तिर्यंच का वैक्रिय शरीर के द्वारा युद्ध के लिए जाना। यहां गति के उत्तरवर्ती दो अर्थ विशेष संदर्भों में किए गए हैं।
कालसंयोग-देव और नैरयिक अन्तर्मुहूर्त्त में पूर्णांग हो जाते हैं, किन्तु मनुष्य और तिर्यंच काल-क्रम के अनुसार अपने अंगों का विकास करते हैं-विभिन्न अवस्थाओं में से गुजरते हैं।
आयाति-गर्भ से बाहर आना।
114. (सू. 259-261)
जीव एक जन्म में जितने काल तक जीते हैं उसे 'भव-स्थिति' और मृत्यु के पश्चात् उसी जीव-निकाय के शरीर में उत्पन्न होने को 'काय-स्थिति' कहा जाता है।
मनुष्य और पंचेन्द्रिय तिर्यंच लगातार सात-आठ जन्मों का मनुष्य और तिर्यंच हो सकते हैं। इसलिए उनके कायस्थिति और भवस्थिति-दोनों होती हैं। देव और नैरयिक मृत्यु के अनन्तर देव और नैरयिक नहीं बनते। इसलिए उनके केवल भवस्थिति होती है, कायस्थिति नहीं होती।
115. (सू. 262)
जो लगातार कई जन्मों तक एक ही जाति में उत्पन्न होता रहता है, उसकी पारम्परिक आयु को अद्ध्व-आयुष्य या कायस्थिति का आयुष्य कहा जाता है। पृथ्वी, पानी, अग्नि और वायु के जीव उत्कृष्टतः असंख्यकाल तक अपनी-अपनी योनि में रह सकते हैं। वनस्पतिकाय अनन्तकाल तक, तीन विकलेन्द्रिय संख्यात वर्षों तक और पंचेन्द्रिय सात या आठ जन्मों तक अपनी-अपनी योनि में रह सकते हैं।
जिस जाति में जीव उत्पन्न होता है उसके आयुष्य को भव-आयुष्य कहा जाता है।
116. (सू. 265)
कर्म-बंध की चार अवस्थाएं होती हैं-प्रकृति, स्थिति, अनुभाव (भाग) और प्रदेश। प्रस्तुत सूत्र में इनमें से दो अवस्थाएं प्रतिपादित हैं। प्रदेश-कर्म का अर्थ है-कर्म परमाणुओं की संख्या का परिमाण। अनुभावकर्म का अर्थ है, कर्म की फल देने की शक्ति।
कर्म का उदय दो प्रकार का होता है-प्रदेशोदय और विपाकोदय। जिस कर्म के प्रदेशों (पुद्गलों) का ही वेदन होता है, रस का नहीं होता उसे प्रदेशकर्म कहते हैं।
जिस कर्म के बंधे हुए रस के अनुसार वेदन होता है उसे अनुभावकर्म कहते हैं। वृत्तिकार ने यहां प्रदेशकर्म और अनुभावकर्म का यही (उदय सापेक्ष) अर्थ किया है। किन्तु यहां कर्म की दो मूल अवस्थाओं का अर्थ संगत होता है, तब फिर उसकी उदय अवस्था का अर्थ करने की अपेक्षा ज्ञात नहीं होती।
117. (सू. 266)
समुच्चयदृष्टि से विचार करने पर आयुष्य के दो रूप फलित होते हैं-पूर्णआयु और अपूर्णआयु। देव और नैरयिक ये दोनों पूर्णआयु वाले होते हैं। मनुष्य और पंचेन्द्रिय तिर्यंच अपूर्णआयु वाले भी होते हैं। इनमें असंख्येय वर्ष की आयुष्य वाले तिर्यंच और मनुष्य तथा उत्तम पुरुष और चरम शरीरी मनुष्य पूर्णआयु वाले ही होते हैं। इनका यहां निर्देश नहीं है।
118. आयुष्य का संवर्तन (सू. 267)
सातवें स्थान (7/72) में आयुःसंवर्तन के सात कारण निर्दिष्ट हैं।
119. काल (सू. 320)
छठे स्थान (6/23) में 6 प्रकार के काल का निर्देश मिलता है-सुषम-सुषमा, सुषमा, सुषम-दुषमा, दुःषमसुषमा, दुषमा, दुःषम-दुःषमा।
120. नक्षत्र (सू. 324)
यजुर्वेद के एक मंत्र में 27 नक्षत्रों को गन्धर्व कहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि उस समय 27 नक्षत्रों की मान्यता थी। अथर्ववेद (अध्याय संख्या 19/7) में कृत्तिकादि 28 नक्षत्रों का वर्णन है। इसी प्रकार तैत्तिरीयश्रुति में 27 नक्षत्रों के नाम, देवता, वन्दन और लिंग भी बताए गए हैं। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का नाम छोड़ा गया है। नक्षत्रों का क्रम इस सूत्र के अनुसार ही है और देवताओं के नाम भी बहुलांश में मिलते-जुलते हैं।
121. (सू. 325)
तिलोयपण्णत्ती में 88 नक्षत्रों के निम्नोक्त नाम हैं
बुध, शुक्र, बृहस्पति, मंगल, शनि, काल, लोहित, कनक, नील, विकाल, केश, कवयव, कनकसंस्थान, दुन्दुभक, रक्तनिभ, नीलाभास, अशोकसंस्थान, कंस, रूपनिभ, कसकवर्ण, शंखपरिणाम, तिलपुच्छ, शंखवर्ण, उदकवर्ण, पंचवर्ण, उत्पात, धूमकेतु, तिल, नभ, क्षारराशि, विजिष्णु, सदृश, सन्धि, कलेवर, अभिन्न, ग्रन्थि, मानवक, कालक, कालकेतु, निलय, अनय, विद्युज्जिह, सिंह, अलख, निर्दुःख, काल, महाकाल, रुद्र, महारुद्र, संतान, विपुल, सम्भव, सर्वार्थी, क्षेम, चन्द्र, निर्मन्त्र, ज्योतिषमान्, दिशसंस्थित, विरत, वीतशोक, निश्छल, प्रलम्ब, भासुर, स्वयंप्रभ, विजय, वैजयन्त, सीमंकर, अपराजित, जयंत, विमल, अभयंकर, विकस, काष्ठी, विकट, कज्जली, अग्निज्वाल, अशोक, केतु, क्षीरस, अध, श्रवण, जलकेतु, केतु, अन्तरद, एक संस्थान, अश्व, भावग्रह, महाग्रह।
सूर्यप्रज्ञप्ति में नील और नीलाभास ग्रह रुक्मी और रुक्माभास से पहले है।
122-124. (सू. 387-389)
काल वास्तविक द्रव्य नहीं है। वह औपचारिक द्रव्य है। वस्तुतः वह जीव और अजीव दोनों का पर्याय है। इसीलिए उसे जीव और अजीव दोनों कहा गया है।
ॠग्वेद 1/155/6 में काल के 94 अंश बतलाए गए हैं-संवत्सर, दो अयन, पांच ॠतु (हेमंत और शिशिर को एक मानकर), 12 मास, 24 पक्ष, 30 अहोरात्र, आठ प्रहर औ 12 राशियां।
जैन आगमों के अनुसार काल का सूक्ष्मतम भाग समय है। समय से लेकर शीर्षप्रहेलिका तक का काल गण्यमान है, उसकी राशि अंकों में निश्चित है।
समय-काल का सर्वसूक्ष्म भाग, जो विभक्त न हो सके, उसे समय कहा जाता है। इसे कमल-पत्र-भेद के उदाहरण द्वारा समझाया गया है।
एक-दूसरे से सटे हुए कमल के सौ पत्तों को कोई बलवान व्यक्ति सुई से छेदता है, तब ऐसा ही लगता है कि सब पत्ते साथ ही छिद गए, किन्तु ऐसा होता नहीं है। जिस समय पहला पत्ता छिदा उस समय दूसरा नहीं। इस प्रकार सबका छेदन क्रमशः होता है।
दूसरा उदाहरण जीर्ण वस्त्र के फाड़ने का है-
एक कलाकुशल युवा और बलिष्ठ जुलाहा जीर्ण-शीर्ण वस्त्र या साड़ी को इतनी शीघ्रता से फाड़ डालता है कि दर्शक को ऐसा लगता है मानो सारा वस्त्र एक साथ फाड़ डाला। किन्तु ऐसा होता नहीं। वस्त्र अनेक तंतुओं से बनता है। जब तक ऊपर के तंतु नहीं फटते तब तक नीचे के तंतु नहीं फट सकते। अतः यह निश्चित है कि वस्त्र के फटने में काल-भेद होता है।
वस्त्र अनेक तंतुओं से बनता है। प्रत्येक तंतु में अनेक रोएं होते हैं। उनमें भी ऊपर का रोआं पहले छिदता है। तब कहीं उसके नीचे का रोआं छिदता है। अनन्त परमाणुओं के मिलन का नाम संघात है। अनन्त संघातों का एक समुदाय और अनन्त समुदायों की एक समिति होती है। ऐसी अनन्त समितियों के संगठन से तंतु के ऊपर का एक रोआं बनता है। इन सबका छेदन क्रमशः होता है। तंतु के पहले रोएं के छेदन में जितना समय लगता है, उसका अत्यन्त सूक्ष्म अंश यानी असंख्यातवां भाग 'समय' कहलाता है। वर्तमान विज्ञान के जगत् में काल की सूक्ष्म-मर्यादा के अनेक उदाहरण मिलते हैं। उनमें से एक उदाहरण यहां प्रस्तुत है। वर्कशायर (इंग्लैण्ड) के ऐल्डरमेस्टन अस्त्र-अनुसंधान केन्द्र में एक ऐसा कैमरा बनाया गया है, जो एक सेकेंड में 5 करोड़ चित्र खींच लेता है।
असंख्येय समय-आवलिका।
संख्यात आवलिका (एक उच्छ्वास-निःश्वास)-आन प्राण।
रोग-रहित स्वस्थ व्यक्ति को एक उच्छ्वास और एक निःश्वास में जो समय लगता है उसको 'आन प्राण' कहते हैं।
सात प्राण (सात उच्छ्वास-निःश्वास)-स्तोक।
सात स्तोक-लव।
सतहत्तर लव (3773 उच्छ्वास-निःश्वास)-मुहूर्त्त।
30 मुहूर्त्त-अहोरात्र।
15 अहोरात्र-पक्ष।
2 पक्ष-मास।
2 मास-ॠतु।
3 ॠतु-अयन।
2 अयन-संवत्सर।
5 संवत्सर-युग।
20 युग-शतवर्ष।
10 शतवर्ष-सहस्रवर्ष।
100 सहस्रवर्ष-शत सहस्रवर्ष।
84 लाख वर्ष-पूर्वांग।
84 लाख पूर्व-त्रुटितांग
84 लाख पूर्वाङ्ग-पूर्व।
84 लाख त्रुटितांग-त्रुटित।
84 लाख त्रुटित-अटटांग।
84 लाख अटटांग-अटट।
84 लाख अटट-अयवांग।
84 लाख अयवांग-अयव।
84 लाख अयव-हूहूकांग।
84 लाख हूहूकांग-हुहुक।
84 लाख हुहुक-उत्पलांग।
84 लाख उत्पलांग-उत्पल।
84 लाख उत्पल-पद्मांग।
84 लाख पद्मांग-पद्म।
84 लाख पद्म-नलिनांग।
84 लाख नलिनांग-नलिन।
84 लाख नलिन-अच्छनिकुरांग।
84 लाख अच्छनिकुरांग-अच्छनिकुर।
84 लाख अच्छनिकुर-अयुतांग।
84 लाख अयुतांग-अयुत।
84 लाख अयुत-नयुतांग।
84 लाख नयुतांग-नयुत।
84 लाख नयुत-प्रयुतांग।
84 लाख प्रयुतांग-प्रयुत।
84 लाख प्रयुत-चूलिकांग।
84 लाख चूलिकांग-चूलिका।
84 लाख चूलिका-शीर्षप्रहेलिकांग।
84 लाख शीर्षप्रहेलिकांग-शीर्षप्रहेलिका।
जैन में लिखी जाने वाली सबसे बड़ी संख्या शीर्षप्रहेलिका है, जिसमें 54 अंक और 140 शून्य होते हैं। 194 अंकात्मक संख्या सबसे बड़ी संख्या है।
शीर्षप्रहेलिका अंकों में इस प्रकार है-
758 263 253 073 010 241 157 973 569 975 696 406 218 966 848 080 183 296 इसके आगे 140 शून्य होते हैं।
वीर निर्वाण के 827-840 वर्ष बाद मथुरा और वल्लभी में एक साथ दो संगीतियां हुई थीं। माथुरी वाचना के अध्यक्ष नागार्जुन थे और वल्लभी वाचना के अध्यक्ष स्कंदिलाचार्य थे।
वल्लभी वाचना में 250 अंकों की संख्या मिलती है। इसका उल्लेख ज्योतिष्करंड में हुआ है। उसके कर्ता वलभी वाचना की परम्परा के आचार्य हैं, ऐसा आचार्य मलयगिरि ने कहा है। उनमें काल के नाम इस प्रकार हैं-
लतांग, लता, महालतांग, महालता, नलिनांग, नलिन, महानलिनांग, महानलिन, पद्मांग, पद्म, महापद्मांग, महापद्म, कमलांग, कमल, महाकलांग, महाकमल, कुमुदांग, कुमद, महाकुमुदांग, महाकुमुद, त्रुटितांग, त्रुटित, महात्रुटितांग, महात्रुटित, अडडांग, अडड, महाअडडांग, महाअडड, ऊहांग, ऊह, महाऊहांग, महाऊह, शीर्षप्रहेलिकांग, शीर्षप्रहेलिका।
प्रत्येक संख्या पूर्व संख्या को 84 लाख से गुणा करने से प्राप्त होती है। शीर्षप्रहेलिका में 70 अंक (187955179-550112595419 00969981 3430 7707 974-65 494261977747657257 3457186816) और 180 शून्य अर्थात् 250 अंक होते हैं।
शीर्षप्रहेलिका की यह संख्या अनुयोगद्वार में दी गई संख्या से नहीं मिलती।
जीव और अजीव पदार्थों के पर्यायकाल के निमित्त से होते हैं इसलिए इसे जीव और अजीव दोनों कहा गया है।
संख्यातकाल शीर्षप्रहेलिका से आगे भी है, किन्तु सामान्यज्ञानी के लिए व्यवहार्य शीर्षप्रहेलिका तक ही है इसलिए आगे के काल को उपमा के माध्यम से निरूपित किया गया है। पल्योपम, सागरोपम, अवसर्पिणी, उत्सर्पिणी-ये औपम्यकाल के भेद हैं।
शीर्षप्रहेलिका तक के काल का व्यवहार प्रथम पृथ्वी के नारक, भवनपति, व्यन्तर तथा भरत ऐरवत में सुषमदुःषमा आरे के पश्चिम भागवर्ती मनुष्यों और तिर्यंचों के आयुष्य को मापने के लिए किया जाता है।
यजुर्वेद 17/2 में 1 पर 12 शून्य रखकर दस खर्व तक की संख्या का उल्लेख है। वहां शत, सहस्र, अयुत, नियुत, प्रयुत, अर्बुद, न्यर्बुद, समुद्र, अन्त, परार्द्ध तक का उल्लेख है।
उस गणितशास्त्र में महासंख तक की संख्या का व्यवहार होता है। वे 20 अंक इस प्रकार हैं-इकाई, दस, शत, सहस्र, दस सहस्र, लक्ष, दस लक्ष, करोड़, दस करोड़, अरब, दस अरब, खरब, दस खरब, नील, दस नील, पद्म, दस पद्म, संख, दस संख, महा संख।
125 (सू. 390)
ग्राम, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, मडंब, द्रोणमुख, पत्तन, आकर, आश्रम, संवाह, सन्निवेश और घोष-ये शब्द बस्ती के प्रकार हैं।
ग्राम-ग्राम शब्द के अनेक अर्थ हैं-
1. जो बुद्धि आदि गुणों को ग्रसित करे अथवा जहां 18 प्रकार के कर लगते हों।
2. जहां कर लगते हों।
3. जिसके चारों ओर कांटों की बाड़ हो अथवा मिट्टी का परकोटा हो।
4. जिसके लोगों आदि का निवासस्थान।
नगर-1. जिसमें कर नहीं लगता हो।
2. जो राजधानी हो।
अर्थ-शास्त्र में राजधानी के लिए नगर या दुर्ग और साधारण कस्बों के लिए ग्राम शब्द प्रयुक्त हुआ है। प्रस्तुत प्रकरण में नगर और राजधानी दोनों का उल्लेख है। इससे जान पड़ता है कि नगर बड़ी बस्तियों का नाम है, भले फिर वे राजधानी हों या न हों। राजधानी वह होती है जहां से राज्य का संचालन होता है।
निगम-व्यापारियों का गांव।
राजधानी-1. वह बस्ती जहां राजा रहता हो।
2. जहां राजा का अभिषेक हुआ हो।
3. जनपद का मुख्य नगर।
खेट-जिसके चारों ओर धूलि का प्राकार हो।
कर्बट-1. पर्वत का ढलान।
2. कुनगर।
चूर्णिकार ने कुनगर का अर्थ किया-जहां क्रय-विक्रय न होता हो।
3. बहुत छोटा सन्निवेश।
4. जिले का प्रमुख नगर।
5. वह नगर जहां बाजार हो।
दसवैकालिक की चूर्णियों में कर्बट का मूल अर्थ माया, कूटसाक्षी आदि अप्रामाणिक या अनैतिक व्यवसाय होता हो-किया है।
मडंब-मडंब के तीन अर्थ किए गए हैं-
1. जिसके एक योजन तक कोई दूसरा गांव न हो।
2. जिसके ढाई योजन तक कोई दूसरा गांव न हो।
3. जिसके चारों ओर आधे योजन तक गांव न हो।
द्रोणमुख-1. जहां जल और स्थल दोनों निर्गम और प्रवेश के मार्ग हों।
उत्तराध्ययन के वृत्तिकार ने इसके लिए भृगुकच्छ और ताम्रलिप्ति का उदाहरण दिया है।
2. समुद्र के किनारे बसा हुआ गांव, ऐसा गांव जिसमें जल और स्थल से पहुंचने के मार्ग हों।
3. 400 गांवों की राजधानी।
पत्तन-(क)-जलपत्तन-जलमध्यवर्ती द्वीप।
(ख) स्थलपत्तन-निर्जलभूभाग में होने वाला।
उत्तराध्ययन के वृत्तिकार ने जलपत्तन के प्रसंग में काननद्वीप और स्थलपत्तन के प्रसंग में मथुरा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आकर-1. सोना, लोहे आदि की खान।
2. खान का समीपवर्ती गांव, मजदूर-बस्ती।
आश्रम-1. तापसों का निवासस्थान।
2. तीर्थ-स्थान।
संवाह-1. जहां चारों वर्णों के लोगों का अति मात्रा में निवास हो।
2. पहाड़ पर बसा हुआ गांव, जहां किसान समभूमि से खेती करके धान्य को रक्षा के लिए ऊपर की भूमि में ले जाते हैं।
सन्निवेश-1. यात्रा से आए हुए मनुष्यों के रहने का स्थान।
2. सार्थ और कटक का निवास-स्थान।
घोष-आभीर-बस्ती।
आराम-जहां विविध प्रकार के वृक्ष और लताएं होती हैं और जहां कंदली आदि के प्रच्छन्नगृह निर्मित होते हैं और जहां दम्पतियों की क्रीड़ा के लिए प्रच्छन्नगृह निर्मित होते हैं, उसे आराम कहा जाता है।
उद्यान-वह स्थान जहां गोठ (झळलपळल) आदि के लिए जाते हों और जो ऊंचाई पर बना हुआ हो।
वन-जहां एक जाति के वृक्ष हों।
वनखण्ड-जहां अनेक जाति के वृक्ष हों।
वापी, पुष्करिणी, सर, सरपंक्ति, कूप, तालाब, द्रह और नदी-प्रस्तुत प्रकरण में जलाशयों के इतने शब्द व्यवहृत हुए हैं। वापी, पुष्करिणी-ये दोनों एक ही कोटि के जलाशय हैं, इनमें वापी चतुष्कोण और पुष्करिणी वृत्त होती है।
वृत्तिकार ने पुष्करिणी का एक अर्थ पुष्करवती-कमल-प्रधान जलाशय किया है।
सर-सहज बना हुआ।
तडाग-जो ऊंचा और लम्बा खोदा हुआ हो।
अभिधानचिन्तामणि में सर और तडाग दोनों को पर्यायवाची माना है। यहां एक ही प्रसंग में दोनों नाम आए हैं, इससे लगता है इनमें कोई सूक्ष्मभेद अवश्य है। 'सर' सहज बना हुआ होता है और तडाग-ऊंचा तथा लम्बा खोदा हुआ होता है।
सरपंक्ति-सरों की श्रेणी।
द्रह-नदियों का निम्नतर प्रदेश।
वातस्कंध-घनवात, तनुवात आदि वातों के स्कंध।
अवकाशान्तर-घनवात आदि वात स्कंधों के नीचे वाला आकाश।
वलय-पृथ्वी के चारों ओर घनोदधि, घनवात, तनुवात आदि का वेष्टन।
विग्रह-लोक नाड़ी के घुमाव।
बेला-समुद्र के जल की वृद्धि।
कूटागार-शिखरों पर रहे हुए देवायतन।
विजय-महाविदेह के क्षेत्र, कच्छादि क्षेत्र, जो चक्रवर्ती के लिए विजेतव्य।
इनमें जीव-अजीव दोनों व्याप्त हैं, इसलिए ये जीव-अजीव दोनों हैं।
126-128. अतियानगृह, अवलिंब, सनिष्प्रवात (सू. 391)
अतियानगृह-अतियान का अर्थ है नगर-प्रवेश। वृत्तिकार ने 3/503 की वृत्ति में यही अर्थ किया है। नगर-प्रवेश करते समय जो घर सबसे पहले आते हैं, वे अतियानगृह कहलाते हैं। प्राचीनकाल में प्रवेश और निर्गम के द्वार भिन्न-भिन्न होते थे। ये घर प्रवेश-द्वार के समीपवर्ती होते थे।
अवलिंब और सनिष्प्रवात-वृत्तिकार ने इसका कोई अर्थ नहीं किया है। उन्होंने यह सूचना दी है कि इनका अर्थ रूढ़ि से जान लेना चाहिए।
अवलिंब का दूसरा प्राकृतरूप 'ओलिंब' हो सकता है। दीमक का एक नाम ओलिंभा है। यदि वर्णपरिवर्तन माना जाए तो अवलिंब का अर्थ दीमक का ढूह हो सकता है और यदि पाठ-परिवर्तन की संभावना मानी जाए तो ओलिंद पाठ की कल्पना की जा सकती है। इसका अर्थ होगा बाहर के दरवाजे का प्रकोष्ठ। अतियानगृह और उद्यानगृह के अनन्तर प्रकोष्ठ का उल्लेख प्रकरण-संगत भी है।
सनिष्प्रवात-सणिप्पवाय के संस्कृत रूप दो किए जा सकते हैं-
1. शनैःप्रपात 2. सनिष्प्रवात।
शनैःप्रपात का अर्थ धीमी गति से पड़ने वाला झरना और सनिष्प्रवात का अर्थ भीतर का प्रकोष्ठ (अपवरक) होता है। प्रकरणसंगति की दृष्टि से यहां सनिष्प्रवात अर्थ ही होना चाहिए। अभिधानराजेन्द्र में 'सण्णिप्पवाय' पाठ मिलता है। इसका अर्थ किया गया है-संज्ञी जीवों के अवपतन का स्थान। यदि 'सण्णि' शब्द को देशी भाषा का शब्द मानकर उसका अर्थ गीला किया जाए तो प्रस्तुत पाठ का अर्थ गीलाप्रपात भी किया जा सकता है।
129. (सू. 396)
वेदना दो प्रकार की होती है-आभ्युपगमिकी और औपक्रमिकी। अभ्युपगम का अर्थ है-अंगीकार। हम सिद्धान्ततः कुछ बातों का अंगीकार करते हैं। तपस्या किसी कर्म के उदय से नहीं होती, किन्तु अभ्युपगम के कारण की जाती है। तपस्या काल में जो वेदना होती है वह आभ्युपगमिकी वेदना है, स्वीकृत वेदना है।
उपक्रम का अर्थ है-कर्म की उदीरणा का हेतु। शरीर में रोग होता है, उससे कर्म की उदीरणा होती है, इसलिए वह उपक्रम है-कर्म की उदीरणा का हेतु है। उपक्रम के निमित्त से होने वाली वेदना को औपक्रमिकी वेदना कहा जाता है।
130. (सू. 403)
आत्मा का स्वरूप कर्म परमाणुओं से आवृत रहता है। उनके उपशम, क्षय-उपशम और क्षय से वह (आत्म-स्वरूप) प्रकट होता है।
क्षय और उपशम-ये दोनों स्वतंत्र अवस्थाएं हैं। क्षय-उपशम में दोनों का मिश्रण है। इसमें उदयप्राप्त कर्म के क्षय और उदयप्राप्त का उपशम-ये दोनों होते हैं, इसलिए क्षय-उपशम कहलाता है। इस अवस्था में कर्म के विपाक की अनुभूति नहीं होती।
131. (सू. 405)
जो काल उपमा के द्वारा जाना जाता है, उसे औपमिक काल कहते हैं। वह दो प्रकार का होता है-पल्योपम और सागरोपम। जिसको पल्य (धान्य मापने की गोलाकार प्याली) की उपमा से उपमित किया जाता है उसे पल्योपम कहते हैं। जिसको सागर की उपमा से उपमित किया जाता है उसे सागरोपम कहते हैं।
पल्योपम के तीन भेद हैं-उद्धारपल्योपम, अद्धापल्योपम और क्षेत्रपल्योपम। इनमें से प्रत्येक के बादर (संव्यवहार) और सूक्ष्म-ये दो-दो भेद होते हैं।
बादरउद्धारपल्योपम-कल्पना कीजिए एक पल्य है। वह एक योजन लम्बा, एक योजन चौड़ा और एक योजन गहरा है। इस योजन का परिमाण उत्सेध आंगुल से है। उस पल्य की परिधि तीन योजन से कुछ अधिक है। शिर-मुंडन के बाद एक दिन से लेकर सात दिन तक के उगे हुए बालों के अग्रभाग से उस पल्य को पूर्ण भरा जाए। पल्य को बालों से इतना ठूंस कर भरा जाए, जिसमें न अग्नि प्रवेश कर सके और न वायु उन बालों को उड़ा सके। अधिक निचित होने के कारण उसमें अग्नि और वायु प्रवेश नहीं पा सकती। प्रति समय एक-एक बालाग्र को निकालें। जितने समय में वह पल्य पूर्णतया खाली हो जाए, उस समय को बादर (व्यावहारिक) उद्धारपल्योपम कहा जाता है। वे बालाग्र चर्म चक्षुओं के द्वारा ग्राह्य और प्ररूपणा करने में व्यवहारतः उपयोगी होते हैं इसलिए इसे व्यावहारिक भी कहा जाता है। व्यवहार के माध्यम से सूक्ष्म का निरूपण सरलता से हो जाता है।
सूक्ष्मउद्धारपल्योपम-बादरउद्धारपल्योपम में पल्य को बालों के अग्रभाग से भरा जाता है। यहां वैसे पल्य को बालों के असंख्य टुकड़े कर भरा जाए। प्रति समय एक-एक बालखण्ड को निकाला जाए। जितने समय में वह पल्य खाली हो उसको सूक्ष्म उद्धारपल्योपम कहा जाता है।
पल्य में बालाग्र संख्यात होते हैं। उनका उद्धार संख्येय काल में किया जा सकता है। इसलिए इसे उद्धारपल्योपम कहा जाता है।
बादरअद्धापल्योपम-इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया बादरउद्धार-पल्योपम के समान है। अन्तर केवल इतना ही है कि वहां प्रति समय एक-एक बालाग्र को निकाला जाता है, यहां प्रति सौ वर्ष में एक-एक बालाग्र को निकाला जाता है।
सूक्ष्मअद्धापल्योपम-सूक्ष्मउद्धारपल्योपम की प्रक्रिया यहां होती है। अन्तर केवल इतना ही कि वहां प्रति समय एक-एक बालखण्ड को निकाला जाता है यहां प्रति सौ वर्ष में एक-एक बालखण्ड को निकाला जाता है।
बादर क्षेत्रपल्योपम-बादरउद्धारपल्योपम में वर्णित पल्य के समान एक पल्य है। उसे शिर-मुंडन के बाद एक दिन से लेकर सात दिन तक के उगे हुए बालाग्रों के असंख्यातवें भाग से भरा जाए।
बालाग्र का असंख्यातवां भाग पनक (फफूंदी) जीव के शरीर से असंख्यात गुने स्थान का अवगाहन करता है। प्रति समय बाल-खण्डों से स्पृष्ट एक-एक आकाश प्रदेश का उद्धार किया जाए। जितने समय में पल्य के सारे स्पृष्ट-प्रदेशों का उद्धार होता है, उस समय को बादरक्षेत्रपल्योपम कहा जाता है। बालाग्र-खण्ड संख्येय होते हैं इसलिए उनके उद्धार में संख्येय वर्ष ही लगते हैं।
सूक्ष्मक्षेत्रपल्योपम-इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया बादरक्षेत्रपल्योपम के समान है। अन्तर केवल इतना ही है कि वहां बालाग्र-खण्ड के स्पष्ट आकाश के प्रदेशों का उद्धार किया जाता है, लेकिन यहां बालाग्र-खण्ड से स्पृष्ट और अस्पृष्ट दोनों आकाश-प्रदेशों का उद्धार किया जाता है। इस प्रक्रिया में व्यावहारिक उद्धारपल्योपम काल से असंख्यगुण काल लगता है।
प्रश्न आता है-पल्य को बालाग्र के खण्डों से ठूंस कर भरा जाता है, फिर उसमें उनसे अस्पृष्ट आकाश-प्रदेश कैसे रहे सकते हैं?
उत्तर-आकाश-प्रदेश अति सूक्ष्म होते हैं इसलिए वे बाल-खण्डों से भी अस्पृष्ट रह जाते हैं। स्थूल उदाहरण से इस तथ्य को समझा जा सकता है।
एक कोष्ठ कूष्मांड से पूर्ण भरा हुआ है। स्थूल-दृष्टि में वह भरा हुआ प्रतीत होता है परन्तु उसमें बहुत छिद्र रहते हैं। उन छिद्रों में बिजोरे समा सकते हैं। बिजोरों के छिद्रों में बेल समा जाती है। बेल के छिद्रों में सरसों के दाने समा जाते हैं। सरसों के दानों में गंगा की मिट्टी समा सकती है। इस प्रकार भरे हुए कोष्ठक में भी स्थूल, सूक्ष्म, सूक्ष्मतर और सूक्ष्मतम छिद्र रह जाते हैं।
प्रश्न होता है-सूक्ष्मक्षेत्रपल्योपम में बालखण्डों से स्पृष्ट और अस्पृष्ट दोनों आकाश-प्रदेशों का ग्रहण किया गया है। बादरक्षेत्रपल्योपम में बालखण्डों से स्पृष्ट आकाश-प्रदेश का ही ग्रहण किया गया है। जब स्पृष्ट और अस्पृष्ट दोनों आकाश-प्रदेशों का ग्रहण किया गया है, तब केवल स्पृष्ट आकाश-प्रदेशों के ग्रहण का क्या प्रयोजन है?
दृष्टिवाद में द्रव्यों के मान का उल्लेख है। उसमें से कई द्रव्य बालाग्र से स्पृष्ट आकाश-प्रदेशों से मापे जाते हैं और कई द्रव्य बालाग्र से अस्पृष्ट आकाश-प्रदेशों से मापे जाते हैं। इसलिए इनकी भिन्न-भिन्न उपयोगिता है।
सागरोपम-सागरोपम के तीन भेद हैं-उद्धारसागरोपम, अद्धासागरोपम और क्षेत्रसागरोपम। प्रत्येक के दो-दो भेद हैं-बादर (व्यावहारिक) और सूक्ष्म।
करोड़ x करोड़ x 10=1000000000000000
1 पद्म (1000000000000000) पल्योपम का एक सागरोपम होता है। सागरोपम के सारे भेदों की व्याख्या-पद्धति पल्योपम की भांति ही है।
132. (सू. 406)
इस सूत्र में सूत्रकार ने एक मनोवैज्ञानिक रहस्य का उद्घाटन किया है। एक समस्या दीर्घकाल से उपस्थित होती रही है कि क्रोध का सम्बन्ध मनुष्य के अपने मस्तिष्क से ही है या बाह्य परिस्थितियों से भी है। वर्तमान के वैज्ञानिक भी इस शोध में लगे हुए हैं। उन्होंने मस्तिष्क के वे बिन्दु खोज निकाले हैं, जहां क्रोध का जन्म होता है। डॉक्टर जोस. एम. आर. डेलगाडो ने अपने परीक्षणों द्वारा दूर शान्त बैठे बन्दरों के विद्युत्-धारा से उन विशेष बिन्दुओं को छूकर लड़वा दिया। यह विद्युत्-धारा के द्वारा मस्तिष्क के विशेष बिन्दु की उत्तेजना से उत्पन्न क्रोध है। इसी प्रकार अन्य बाह्य निमित्तों से भी मस्तिष्क का क्रोध बिन्दु उत्तेजित होता है और क्रोध उत्पन्न हो जाता है। यह पर-प्रतिष्ठित क्रोध है। आत्म-प्रतिष्ठित क्रोध अपने ही आन्तरिक निमित्तों से उत्पन्न होता है।
133. (सू. 410)
देखें 2/181 का टिप्पण।
134. मरण (सू. 411)
मरण के प्रकारों की जानकारी के लिए देखें-उत्तरज्झयणाणि, अध्ययन 5 का आमुख।
135. सू. 422)
प्रस्तुत सूत्र में मोह के दो प्रकार बतलाए गए हैं। तीसरे स्थान (3/178) में इसके तीन प्रकार निर्दिष्ट हैं-
ज्ञानमोह, दर्शनमोह और चारित्रमोह। वृत्तिकार ने ज्ञानमोह का अर्थ ज्ञानावरण का उदय और दर्शनमोह का अर्थ सम्यग्दर्शन का मोहोदय किया है। दोनों स्थलों में बोधि और बुद्ध के निरूपण के पश्चात् मोह और मूढ़ का निरूपण है। इससे प्रतीत होता है कि मोह बोधि का प्रतिपक्ष है। यहां मोह का अर्थ आवरण नहीं किन्तु दोष है। ज्ञानमोह होने पर मनुष्य का ज्ञान अयथार्थ हो जाता है। दृष्टिमोह होने पर उसका दर्शन भ्रान्त हो जाता है। चरित्रमोह होने पर आचार-मूढ़ता उत्पन्न हो जाती है। चेतना में मोह या मूढ़ता उत्पन्न करने का कार्य ज्ञानावरण नहीं, किन्तु मोह कर्म करता है।
136. (सू. 428)
देखें 2/259-261 का टिप्पण।
137. (सू. 431)
उत्तराध्ययन सूत्र (33/15) में अन्तराय कर्म के पांच प्रकार बतलाए गए हैं-दानान्तराय, लाभान्तराय, भोगान्तराय, उपभोगान्तराय और वीर्यान्तराय। प्रस्तुत सूत्र में उसके दो प्रकार निर्दिष्ट हैं-
1. प्रत्युत्पन्न विनाशित-इसका कार्य है, वर्तमान लब्ध वस्तु को विनष्ट करना, उपहत करना।
2. पिधत्ते आगामि पथ-इसका कार्य है, भविष्य में प्राप्त होने वाली वस्तु की प्राप्ति के मार्ग में अवरोध उत्पन्न करना।
ये दोनों प्रकार अनन्तराय कर्म के व्यापक स्वरूप पर प्रकाश डालते हैं, दानान्तराय आदि इसके उदाहरण मात्र है।
138. कैवलिकी आराधना (सू. 435)
कैवलिकी आराधना का अर्थ है-केवली द्वारा की जाने वाली आराधना। यहां केवली शब्द के द्वारा श्रुतकेवली, अवधिज्ञानी, मनःपर्यवज्ञानी और केवलज्ञानी-इन चारों का ग्रहण किया गया है।
श्रुतकेवली और केवली ये दो शब्द आगम-साहित्य में अनेक स्थानों में प्रयुक्त हैं, परन्तु अवधिकेवली और मनःपर्यवकेवली इनका प्रयोग विशेष नहीं मिलता। केवल स्थानांग में एक जगह मिलता है। स्थानांग के तीसरे स्थानक में तीन प्रकार के जिन बतलाए गए हैं-अवधिजिन, मनःपर्यवजिन और केवलीजिन। जिस प्रकार अवधिज्ञानी और मनःपर्यवज्ञानी को प्रत्यक्षज्ञानी होने के कारण जिन कहा गया है उसी प्रकार उन्हें प्रत्यक्षज्ञानी होने के कारण केवली कहा गया है।
139. (सू. 437)
कैवलिकी आराधना दो प्रकार की होती है-
1. अन्तक्रिया-(देखें टिप्पण 4/1)
2. कल्पविमानोपपत्तिका-ग्रैवेयक अनुत्तरविमान में उत्पन्न होने योग्य ज्ञान आदि की आराधना। यह श्रुतकेवली आदि के ही होती है।
140. सुभूम (सू. 448)
परशुराम के पिता को कार्त्तवीर्य ने मार डाला। इससे परशुराम का क्रोध तीव्र हो गया और अपने युद्ध में कार्त्तवीर्य को मारकर उसका राज्य ले लिया। उस समय महारानी तारा गर्भवती थी। उसने वहां से पलायन कर एक आश्रम में शरण ली। एक दिन उसने पुत्र का प्रसव किया। उस बालक ने अपने दांतों से भूमि को काटा। इससे उसका नाम सुभूम रखा।
अपने पिता की मृत्यु का प्रतिशोध लेने के लिए परशुराम ने सात बार पृथ्वी को निःक्षत्रिय बना डाला। जिन राजाओं को वह मार डालता, उसकी दाढ़ाओं को एकत्रित कर रखता था। इस प्रकार दाढ़ाओं के ढेर लग गए।
सुभूम उसी आश्रम में बढ़ने लगा। मेघनाद विद्याधर ने उससे मित्रता कर ली। जब विद्याधर ने यह जाना कि सुभूम भविष्य में चक्रवर्ती होगा, तब उसने अपनी पुत्री पद्मश्री का विवाह उससे करना चाहा। इस निमित्त से वह वहीं रहने लगा।
एक बार परशुराम ने नैमित्तिक से पूछा-मेरा विनाश किससे होगा? नैमित्तिक ने कहा-'जो व्यक्ति इस सिंहासन पर बैठेगा और थाल में रखी हुई इन दाढ़ाओं को खा लेगा वही तुमको मारने वाला होगा।'
परशुराम ने उस व्यक्ति की खोज के लिए एक उपाय ढूंढ निकाला। उसने एक दानशाला खोल दी। वहां प्रत्येक आगन्तुक को भोजन दिया जाने लगा। उसके द्वार पर एक सिंहासन रखा और उस पर दाढ़ाओं से भरा थाल रख दिया।
इस प्रकार कुछ काल बीता। एक बार सुभूम ने अपनी माता से पूछा-मां! क्या संसार इतना ही है (इस आश्रम जितना ही है)? या दूसरा भी है? मां ने अपने पति की मृत्यु से लेकर घटित सारी घटनाएं उसे एक-एक कर बता दीं। सुभूम का अहंभाव जाग उठा। वह उसी क्षण आश्रम से चला और हस्तिनापुर में आ पहुंचा। उसने एक परिव्राजक का रूप बनाया और परशुराम की दानशाला में दान लेने गया। वहां द्वार पर रखे हुए सिंहासन पर जा बैठा। उसका स्पर्श पाते ही वे दाढ़ाएं पकवान के रूप में परिणत हो गईं। यह देख वहां के ब्राह्मणों ने उस पर प्रहार करना प्रारम्भ कर दिया। विद्याधर मेघनाद के विद्या के बल से वे प्रहार उन्हीं पर होने लगे।
सुभूम विश्वस्त होकर भोजन करने लगा। वहां के ब्राह्मणों ने परशुराम से जाकर सारी बात कही। परशुराम का क्रोध जाग उठा। वह सन्नद्ध होकर वहां आया। उसने विद्याबल से अपने पर्शु को सुभूम पर फेंका।
सुभूम ने भोजन का थाल अपने हाथ में लिया। वह चक्र के रूप में परिणत हो गया। उसने उस चक्र को परशुराम पर फेंका। परशुराम का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया।
सुभूम का अभिमान और अधिक उत्तेजित हुआ और उसने इक्कीस बार भूमि को निःब्राह्मण बना डाला। मरकर वह नरक में गया।
141. ब्रह्मदत्त (सू. 448)
कांपिल्यपुर में ब्रह्म नाम का राजा राज्य करता था। उसकी भार्या का नाम चुलनी और पुत्र का नाम ब्रह्मदत्त था। जब राजा की मृत्यु हुई तब ब्रह्मदत्त की अवस्था छोटी थी। अतः राजा के मित्र कौशलदेश के नरेश दीर्घ ने राज्यभार संभाला और व्यवस्था में संलग्न हो गया। रानी चुलनी के साथ उसका अवैध सम्बन्ध हो गया। यह बात कुमार ब्रह्मदत्त ने अपने मंत्री धनु से जान ली। उसने प्रकारान्तर से यह बात अपनी मां चुलनी से कही। दीर्घ और चुलनी को इससे आघात पहुंचा। उन्होंने ब्रह्मदत्त को मारने का षड्यन्त्र रचा। किन्तु मंत्री के पुत्र वरधनु की बुद्धि-कौशल से वह बच गया।
वाराणसी के राजा कटक से मिलकर ब्रह्मदत्त ने अनेक राजाओं को अपने पक्ष में कर लिया। जब सारी शक्ति जुट गई तब एक दिन कांपिल्यपुर पर चढ़ाई कर दी। राजा दीर्घ के साथ घमासान युद्ध हुआ। दीर्घ युद्ध में मारा गया। ब्रह्मदत्त वहां का राजा हो गया।
एक बार मधुकरी गीत नामक नाट्य-विधि को देखते-देखते उसे जातिस्मृतिज्ञान उत्पन्न हुआ। उसने पूर्वभव देखा और अपने महामात्य वरधनु से कहा-'आस्व दासौ मृगौ हंसौ, मांतंगावमरौ तथा'-इस श्लोकार्द्ध का सर्वत्र प्रसार करो और यह घोषणा करो कि जो कोई इसकी पूर्ति करेगा उसे आधा राज्य दिया जाएगा।
कांपिल्यपुर के बाहर मनोरम कानन में एक मुनि ध्यानस्थ खड़े थे। वहां एक रहट चलाने वाला व्यक्ति घोषित श्लोकार्द्ध को बार-बार दुहराने लगा। मुनि ने कायोत्सर्ग सम्पन्न किया और ध्यानपूर्वक श्लोकार्द्ध को सुना। उन्हें सारी घटनाएं स्मृत हो गईं। उन्होंने उस श्लोक की पूर्ति करते हुए कहा-
'एषा नोः षष्ठिका जातिः, अन्योन्याभ्यां वियुक्तयोः।
रहट चालने वाले ने ये दोनों चरण एक पत्ते पर लिख दिए और दौड़ा-दौड़ा वह राज्यसभा में पहुंचा। श्लोक का अवशिष्ट भाग सुनाया। सुनते ही राजा मूर्च्छित हो गया। सचेत होने पर वह कानन में आया और अपने भाई को मुनि वेश में देख गद्गद् हो गया।
मुनि ने राजा को संसार की अनित्यता और भोगों की क्षणभंगुरता का उपेदश दिया और उसे प्रव्रजित हो जाने के लिए कहा। राजा ब्रह्मदत्त ने कहा-'मुने! आपका कथन यथार्थ है। भोग आसक्ति पैदा करते हैं, यह मैं जानता हूं। किन्तु आर्य! हमारे जैसे व्यक्तियों के लिए वे दुर्जेय हैं। मेरा कर्म बंधन निकाचित है। पिछले भव में मैं चक्रवर्ती सनत्कुमार की अपार ॠद्धि को देखकर भोगों में आसक्त हो गया था। उस समय मैंने अशुभ निदान (भोग-संकल्प) कर डाला कि यदि मेरी तपस्या और संयम का फल है तो मैं अगले जन्म में चक्रवर्ती बनूं। इसका मैंने प्रायश्चित्त नहीं किया। उसी का यह फल है कि मैं धर्म को जानता हुआ भी काम भोगों में मूर्च्छित हो रहा हूं। जैसे दलदल में फंसा हुआ हाथी स्थल को देखता हुआ भी किनारे पर नहीं पहुंच पाता, वैसे ही काम-गुणों में फंसे हुए हम श्रमण-धर्म को जानते हुए भी उसका अनुसरण नहीं कर सकते।' मुनि राजा के गाढ़ मोहावरण को जान मौन हो गए।
राजा ब्रह्मदत्त बारहवां चक्रवर्ती हुआ। उसने अनुत्तर काम-भोगों का सेवन किया और अन्त में मरकर नरक में उत्पन्न हुआ।
142. असुरेन्द्र वर्जित (सू. 449)
असुरेन्द्र चमर और बली के सामानिक देवों की आयु भी उन्हीं के समान होती है, इसलिए चमर और बलि के साथ उनको भी वर्णित समझना चाहिए।
143. दो इन्द्र (सू. 460)
आनत और आरण तथा प्राणत और अच्युत-इन चारों देवलोकों के दो इन्द्र हैं। इसलिए चारों कल्पों के देवों का दो इन्द्रों में संग्रह किया है।
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान में तीन की संख्या से संबद्ध विषय संकलित हैं। यह चार उद्देशकों में विभक्त है। इसमें तात्त्विक विषयों के साथ-साथ साहित्यिक और मनोवैज्ञानिक विषयों की अनेक त्रिभंगियां मिलती हैं। उनमें मनुष्य की शाश्वत मनोभूमिकाओं तथा वस्तु-सत्यों का बहुत मार्मिक ढंग से उद्घाटन हुआ है। मनुष्य तीन प्रकार के होते हैं-सुमनस्क, दुर्मनस्क और तटस्थ। प्रत्येक मनुष्य बोलता है पर बोलने की प्रतिक्रिया सबमें समान नहीं होती। कुछ मनुष्य बोलने के पश्चात् मन में सुख का अनुभव करते हैं, कुछ लोग दु:ख का अनुभव करते हैं और कुछ लोग उक्त दोनों अनुभवों से मुक्त रहते हैं-तटस्थ रहते हैं। इस प्रकार की मनोभूमिका प्रत्येक प्रवृत्ति के परिणामकाल में पाई जाती है। इसी प्रकार कुछ लोग देकर मन में सुख का अनुभव करते हैं, कुछ लोग दु:ख का अनुभव करते हैं और कुछ लोग उक्त दोनों अनुभवों से मुक्त रहते हैं।
कंजूस व्यक्ति नहीं देकर सुख का अनुभव करते हैं। संस्कृत कवि माघ जैसे व्यक्ति नहीं देकर दु:ख का अनुभव करते हैं। कुछ व्यक्ति उपेक्षाप्रधान स्वभाव के होते हैं, वे न देकर सुख-दु:ख किसी का भी अनुभव नहीं करते।
जो लोग सात्त्विक और हित-मित भोजन करते हैं, वे खाने के बाद सुख का अनुभव करते हैं। जो लोग अहितकर या मात्रा में अधिक खा लेते हैं, वे खाने के बाद दु:ख का अनुभव करते हैं। साधक व्यक्ति खाने के बाद सुख-दु:ख का अनुभव किए बिना तटस्थ रहते हैं।
जिनके मन में करुणा का स्रोत सूखा होता है, वे लोग युद्ध करने के बाद मन में सुख का अनुभव करते हैं। इस मनोवृत्ति के सेनापतियों और राजाओं के उदाहरणों से इतिहास भरा पड़ा है।
जिनके मन में करुणा का स्रोत प्रवाहित होता है, वे लोग युद्ध करने के बाद दु:ख का अनुभव करते हैं। सम्राट अशोक का अन्त:करण युद्ध के बीभत्स दृश्य से द्रवित हो गया था। कलिंग-विजय के बाद उनका करुणार्द्र मन कभी युद्ध-रत नहीं हुआ।
जो लोग युद्ध में वेतन पाने के लिए संलग्न होते हैं, वे युद्ध के पश्चात् सुख या दु:ख का अनुभव नहीं करते।
प्रस्तुत आलापक में इस प्रकार की विभिन्न मनोवृत्तियों का विश्लेषण किया गया है।
प्रस्तुत स्थान में कहीं-कहीं संवाद भी संकलित हैं। कुछ सूत्र छेदसूत्र विषयक भी हैं। मुनि तीन पात्र रख सकता है। वह तीन कारणों से वस्त्र धारण कर सकता है। दशवैकालिक में वस्त्र-धारण के दो कारण निर्दिष्ट हैं-संयम और लज्जानिवारण। उत्तराध्ययन में वस्त्र-धारण के तीन कारण निर्दिष्ट हैं-लोक-प्रतीति, संयम-यात्रा का निर्वाह और ग्रहण-स्वयं मुनित्व की अनुभूति। यहां तीन कारण ये निर्दिष्ट हैं-लज्जानिवारण, जुगुप्सानिवारण और परिषहनिवारण। इनमें जुगुप्सा का निवारण यह नया हेतु है। लज्जा स्वयं की अनूभूति है। जुगुप्सा लोकानुभूति है। लोग नग्नता से घृणा करते थे। यह इससे ज्ञात है। भगवान् महावीर को नग्नता के कारण कई कठिनाइयां झेलनी पड़ी। आचांरागचूर्णिकार ने यह स्पष्ट किया है।
प्रस्तुत स्थान में कुछ प्राकृतिक विषयों का संकलन भी मिलता है, जो उस समय की धारणाओं का सूचक है, जैसे-अल्पवृष्टि और महावृष्टि के तीन-तीन कारणों का निर्देश।
व्यवसाय के आलापक में लौकिक, वैदिक और सामयिक तीनों व्यवसाय निरूपित हैं। उसमें त्रिवर्ग (अर्थ, धर्म और काम) और अर्धयोनि (साम, दंड और वेद) जैसे विषय उल्लिखित हैं। वैदिक व्यवसाय के लिए ऋग्वेद, यजुर्वेद और सामवेद-ये तीन ही उल्लिखित हैं। अथर्ववेद इन तीनों से उद्धृत है। मूलत: वेद तीन ही हैं। इस प्रकार अनेक महत्त्वपूर्ण सूचनाएं प्रस्तुत स्थान में मिलती है। विषयों की विविधता के कारण इसे पढ़ने में रुचि और ज्ञान, दोनों परिपुष्ट होते हैं।
तइयं ठाणं : तीसरा स्थान
मूल
इंद-पदं
1. तओ इंदा पण्णत्ता, तं जहा- णामिंदे, ठवणिंदे, दव्विंंदे।
हिन्दी अनुवाद
इंद्र-पद
1. इंद्र तीन प्रकार के हैं-1. नामइंद्र-केवल नाम से इंद्र, 2. स्थापनाइंद्र-किसी वस्तु में इंद्र का आरोपण, 3. द्रव्यइंद्र-भूत या भावी इंद्र।
2. तओ इंदा पण्णत्ता, तं जहा- णाणिंदे, दंसणिंदे, चरित्तिंदे।
2. इंद्र तीन प्रकार के हैं- 1. ज्ञानइंद्र 2. दर्शनइंद्र 3. चरित्रइंद्र।
3. तओ इंदा पण्णत्ता, तं जहा- देविंदे, असुरिंदे, मणुस्सिंदे।
3. इंद्र तीन प्रकार के हैं- 1. देवइंद्र, 2. असुरइंद्र 3. मनुष्यइंद्र।
विकुव्वणा-पदं
4. तिविहा विकुव्वणा पण्णत्ता, तं जहा- बाहिरए पोग्गलए परियादित्ता -एगा विकुव्वणा, बाहिरए पोग्गले अपरियादित्ता एगा विकुव्वणा, बाहिरए पोग्गले परियादित्तावि अपरियादित्तावि-एगा विकुव्वणा।
विकरण-पद
4. विक्रिया1 तीन प्रकार की होती है- 1. बाह्य पुद्गलों को ग्रहण कर की जाने वाली, 2. बाह्य पुद्गलों को ग्रहण किए बिना की जाने वाली, 3. बाह्य पुद्गलों के ग्रहण और अग्रहण दोनों के द्वारा की जाने वाली।
5. तिविहा विकुव्वणा पण्णत्ता, तं जहा- अब्भंतरए पोग्गले परियादित्ता-एगा विकुव्वणा, अब्भंतरए पोग्गले अपरियादित्ता एगा विकुव्वणा, अब्भंतरए पोग्गले परियादित्तावि अपरियादित्तावि एगा विकुव्वणा।
5. विक्रिया तीन प्रकार की होती है- 1. आंतरिक पुद्गलों को ग्रहण कर की जाने वाली, 2. आंतरिक पुद्गलों को ग्रहण किए बिना की जाने वाली, 3. आंतरिक पुद्गलों के ग्रहण और अग्रहण दोनों के द्वारा की जाने वाली।
6. तिविहा विकुव्वणा पण्णत्ता, तं जहा- बाहिरब्भंतरए पोग्गले परियादित्ता-एगा विकुव्वणा, बाहिरब्भंतरए पोग्गले अपरियादित्ता-एगा विकुव्वणा, बाहिरब्भंतरए पोग्गले परियादित्तावि अपरियादित्तावि-एगा विकुव्वणा।
6. विक्रिया तीन प्रकार की होती है- 1. बाह्य और आंतरिक दोनों प्रकार के पुद्गलों को ग्रहण कर की जाने वाली, 2. बाह्य और आंतरिक दोनों प्रकार के पुद्गलों को ग्रहण किए बिना की जाने वाली, 3. बाह्य और आंतरिक दोनों प्रकार के पुद्गलों के ग्रहण और अग्रहण के द्वारा की जाने वाली।
संचित-पदं
7. तिविहा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- कतिसंचिता, अकतिसंचिता, अवत्तव्वगसंचिता।
संचित-पद
7. नैरयिक तीन प्रकार के हैं- 1. कतिसंचित-संख्यात, 2. अकतिसंचित-असंख्यात, 3. अवक्तव्यसंचित-एक।2
8. एवमेगिंदियवज्जा जाव वेमाणिया।
8. इसी प्रकार एकेन्द्रिय को छोड़कर3 वैमानिक देवों तक के सभी दंडकों के तीन-तीन प्रकार हैं।
परियारणा-पदं
9. तिविहा परियारणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. एगे देवे अण्णे देवे, अण्णेसिं देवाणं देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेति, अप्पणिज्जि-आओ देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेति, अप्पाणमेव अप्पणा विउव्विय-विउव्विय परियारेति।
परिचारणा-पद
9. परिचारणा4 तीन प्रकार की है- 1. कुछ देव अन्य देवों तथा अन्य देवों की देवियों का आश्लेष कर-कर परिचारणा करते हैं, कुछ देव अपनी देवियों का आश्लेष कर-कर परिचारणा करते हैं, कुछ देव अपने बनाये हुए विभिन्न रूपों से परिचारणा करते हैं।
2. एगे देवे णो अण्णे देवे, णो अण्णेसिं देवाणं देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेति, अप्पणिज्जि-आओ देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेइ, अप्पाणमेव अप्पणा विउव्विय-विउव्विय परियारेति।
2. कुछ देव अन्य देवों तथा अन्य देवों की देवियों का आश्लेष कर-कर परिचारणा नहीं करते, अपनी देवियों का आश्लेष कर-कर परिचारणा करते हैं, अपने बनाये हुए विभिन्न रूपों से परिचारणा करते हैं।
3. एगे देवे णो अण्णे देवे, णो अण्णेसिं देवाणं देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेति, णो अप्पणिज्जिताओ देवीओ अभिजुंजिय-अभिजुंजिय परियारेति, अप्पाणमेव अप्पाणं विउव्विय-विउव्विय परियारेति।
3. कुछ देव अन्य देवों तथा अन्य देवों की देवियों से आश्लेष कर-कर परिचारणा नहीं करते, अपनी देवियों का भी आश्लेष कर-कर परिचारणा नहीं करते, केवल अपने बनाये हुए विभिन्न रूपों से परिचारणा करते हैं।
मेहुण-पदं
10. तिविहे मेहुणे पण्णत्ते, तं जहा- दिव्वे, माणुस्सए, तिरिक्खजोणिए।
मैथुन-पद
10. मैथुन तीन प्रकार का है- 1. दिव्य 2. मानुष्य 3. तिर्यक्योनिक।
11. तओ मेहुणं गच्छंति, तं जहा- देवा, मणुस्सा, तिरिक्खजोणिया।
11. तीन मैथुन को प्राप्त करते हैं- 1. देव 2. मनुष्य 3. तिर्यंच।
12. तओ मेहुणं सेवंति, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
12. तीन मैथुन को सेवन करते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।5
जोग-पदं
13. तिविहे जोगे पण्णत्ते, तं जहा- मणजोगे, वइजोगे, कायजोगे। एवं-णेरइयाणं विगलिंदियवज्जाणं जाव वेमाणियाणं।
योग-पद
13. योग6 तीन प्रकार का है- 1. मनोयोग, 2. वचनयोग, 3. काययोग। विकलेन्द्रियों (एक, दो, तीन, चार इंद्रियों वाले जीवों) को छोड़कर शेष सभी दंडकों में तीनों ही योग होते हैं।
14. तिविहे पओगे पण्णत्ते, तं जहा- मणपओगे, वइपओगे, कायपओगे। जहा-जोगो विगलिंदियवज्जाणं जाव तहा पओगोवि।
14. प्रयोग7 तीन प्रकार का है- 1. मनःप्रयोग, 2. वचनप्रयोग 3. कायप्रयोग। विकलेन्द्रियों (एक, दो, तीन, चार इंद्रियों वाले जीवों) को छोड़कर शेष सभी दंडकों में तीनों ही प्रयोग होते हैं।
करण-पदं
15. तिविहे करणे पण्णत्ते, तं जहा- मणकरणे, वइकरणे, कायकरणे। एवं-विगलिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
करण-पद
15. करण8 तीन प्रकार का है- 1. मनःकरण 2. वचनकरण 3. कायकरण। विकलेन्द्रियों (एक, दो, तीन, चार इंद्रियों वाले जीवों) को छोड़कर शेष सभी दंडकों में तीनों ही करण होते हैं।
16. तिविहे करणे पण्णत्ते, तं जहा- आरंभकरणे, संरंभकरणे, समारंभ- करणे। णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
16. करण तीन प्रकार का है- 1. आरंभ (वध) करण 2. संरंभ (वध का संकल्प) करण 3. समारंभ (परिताप) करण। -ये सभी दंडकों में होते हैं।9
आउय-पगरण-पदं
17. तिहिं ठाणेहिं जीवा अप्पाउयत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- पाणे अतिवातित्ता भवति, मुसं वइत्ता भवति, तहारूवं समणं वा माहणं वा अफासुएणं अणेसणिज्जेणं असण-पाणखाइमसाइमेणं पडिलाभेत्ता भवति-इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं जीवा अप्पाउयत्ताए कम्मं पगरेंति।
आयुष्क-प्रकरण-पद
17. तीन प्रकार से जीव अल्पआयुष्यकर्म का बंधन करते हैं- 1. जीवहिंसा से, 2. मृषावाद से, 3. तथारूप श्रमण माहन को अस्पर्शुक तथा अनेषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का प्रतिलाभ (दान) करने से।10 इन तीनों प्रकारों से जीव अल्पआयुष्य कर्म का बंधन करते हैं।
18. तिहिं ठाणेहिं जीवा दीहाउयत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- णो पाणे अतिवातित्ता भवइ, णो मुसं वइत्ता भवइ, तहारूवं समणं वा माहणं वा फासुएणं एसणिज्जेणं असणपाणखाइमसाइमेणं पडिलाभेत्ता भवइ-इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं जीवा दीहाउयत्ताए कम्मं पगरेंति।
18. तीन अप्रकार से जीव दीर्घआयुष्यकर्म का बंधन करते हैं- 1. जीव-हिंसा न करने से, 2. मृषावाद न बोलने से, 3. तथारूप श्रमण माहन को प्रासुक तथा एषणीय अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का प्रतिलाभ (दान) करने से। इन तीन प्रकारों से जीव दीर्घआयुष्यकर्म का बंधन करते हैं।
19. तिहिं ठाणेहिं जीवा असुभदीहा-उयत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- पाणे अतिवातित्ता भवइ, मुसं वइत्ता भवइ, तहारूवं समणं वा माहणं वा हीलित्ता णिंदित्ता खिंसित्ता गरहित्ता अवमाणित्ता अण्णयरेणं अमणुण्णेणं अपीतिकारतेणं असणपाणखाइमसाइ-मेणं पडिलाभेत्ता भवइ-इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं जीवा असुभदीहाउयत्ताए कम्मं पगरेंति।
19. तीन प्रकार से जीव अशुभदीर्घआयुष्य कर्म का बंधन करते हैं- 1. जीव-हिंसा से, 2. मृषावाद से, 3. तथारूप श्रमण माहन की अवहेलना निंदा, अवज्ञा, गर्हा और अपमान कर किसी अमनोज्ञ तथा अप्रीतिकर, अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का प्रतिलाभ (दान) करने से। इन तीन प्रकारों से जीव अशुभदीर्घ-आयुष्यकर्म का बंधन करते हैं।
20. तिहिं ठाणेहिं जीवा सुभदीहा-उयत्ताए कम्म पगरेंति, तं जहा- णो पाणे अतिवातित्ता भवइ, णो मुसं वदित्ता भवइ, तहारूवं समणं वा माहणं वा वंदित्ता णमंसित्ता सक्कारित्ता सम्माणित्ता कल्लाणं मंगलं देवतं चेतितं पज्जुवासेत्ता मणुण्णेणं पीतिकारएणं असणपाणखाइम साइमेणं पडिलाभेत्ता भवइ-इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं जीवा सुहदीहाउयत्ताए कम्मं पगरेंति।
20. तीन प्रकार से जीव शुभदीर्घआयुष्यकर्म का बंधन करते हैं- 1. जीव-हिंसा न करने से, 2. मृषावाद न बोलने से, 3. तथारूप श्रमण माहन को वंदना, नमस्कार कर, उनका सत्कार, सम्मान कर, कल्याण कर, मंगल-देवरूप तथा चैत्यरूप की पर्युपासना कर, उन्हें मनोज्ञ तथा प्रीतिकर अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का प्रतिलाभ (दान) करने से। इन तीन प्रकारों से जीव शुभदीर्घआयुष्यकर्म का बंधन करते हैं।
गुत्ति-अगुत्ति-पदं
21. तओ गुत्तीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- मणगुत्ती, वइगुत्ती, कायगुत्ती।
गुप्ति-अगुप्ति-पद
21. गुप्ति11 तीन प्रकार की है- 1. मनोगुप्ति 2. वचनगुप्ति 3. कायगुप्ति।
22. संजयमणुस्साणं तओ गुत्तीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- मणगुत्ती, वइगुत्ती, कायगुत्ती।
22. संयत मनुष्य के तीनों ही गुप्तियां होती हैं- 1. मनोगुप्ति 2. वचनगुप्ति 3. कायगुप्ति।
23. तओ अगुत्तीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- मणअगुत्ती, वइअगुत्ती, कायअगुत्ती। एवं-णेरइयाणं जाव थणियकुमाराणं पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं असंजत- मणुस्साणं वाणमंतराणं जोइसियाणं वेमाणियाणं।
23. अगुप्ति तीन प्रकार की है- 1. मनअगुप्ति 2. वचनअगुप्ति, 3. कायअगुप्ति।12 नैरयिक, दस भवनपति, पंचेन्द्रिय-तिर्यंच-योनिक, असंयत मनुष्य, वानमंतर, ज्योतिषी तथा वैमानिक देवों में तीनों ही अगुप्तियां होती हैं।
दंड-पदं
24. तओ दंडा पण्णत्ता, तं जहा- मणदंडे, वइदंडे, कायदंडे।
दंड-पद
24. दंड तीन प्रकार का है- 1. मनोदंड 2. वचनदंड 3. कायदंड।
25. णेरइयाणं तओ दंडा पण्णत्ता, तं जहा- मणदंडे, वइदंडे, कायदंडे। विगलिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
25. नैरयिकों में तीन दंड होते हैं- 1. मनोदंड 2. वचनदंड 3. कायदंड। विकलेन्द्रिय (एक, दो, तीन, चार इंद्रिय वाले) जीवों को छोड़कर वैमानिक देवों तक के सभी दंडकों में तीनों ही दंड होते हैं।
गरहा-पदं
26. तिविहा गरहा पण्णत्ता, तं जहा- मणसा वेगे गरहति, वयसा वेगे गरहति, कायसा वेगे गरहति पावाणं कम्माणं अकरणयाए। अहवा गरहा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- दीहंपेगे अद्धं गरहति, रहस्संपेगे अद्धं गरहति, कायंपेगे पडिसाहरति-पावाणं कम्माणं अकरणयाए।
गर्हा-पद
26. गर्हा तीन प्रकार की है- 1. कुछ लोग मन से गर्हा करते हैं, 2. कुछ लोग वचन से गर्हा करते हैं, 3. कुछ लोग काया से गर्हा करते हैं, दुबारा पाप-कर्मों में प्रवृत्ति नहीं करते। अथवा गर्हा तीन प्रकार की है- 1. कुछ लोग दीर्घकाल तक पाप-कर्मों से गर्हा करते हैं, 2. कुछ लोग अल्पकाल तक पाप-कर्मों से गर्हा करते हैं, 3. कुछ लोग काया को प्रति संहत (संवृत) करते हैं, दुबारा पाप-कर्मों में प्रवृत्ति नहीं करते।13
पच्चक्खाण-पदं
27. तिविहे पच्चक्खाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणसा वेगे पच्चक्खाति, वयसा वेगे पच्चक्खाति, कायसा वेगे पच्चक्खाति- पावाणं कम्माणं अकरणयाए। अहवा-पच्चक्खाणे तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- दीहंपेगे अद्धं पच्चक्खाति, रहस्संपेगे अद्धं पच्चक्खाति, कायंपेगे पडिसाहरति- पावाणं कम्माणं अकरणयाए।
प्रत्याख्यान-पद
27. प्रत्याख्यान14 (त्याग) तीन प्रकार का है- 1. कुछ जीव मन से प्रत्याख्यान करते हैं, 2. कुछ जीव वचन से प्रत्याख्यान करते हैं, 3. कुछ जीव काया से प्रत्याख्यान करते हैं, दुबारा पाप-कर्मों में प्रवृत्ति नहीं करते। अथवा प्रत्याख्यान तीन प्रकार का है- 1. कुछ जीव दीर्घकाल तक पाप-कर्मों का प्रत्याख्यान करते हैं, 2. कुछ जीव अल्प- काल तक पाप-कर्मों का प्रत्याख्यान करते हैं, 3. कुछ जीव काया को प्रतिसंहृत करते हैं, दुबारा पाप-कर्मों में प्रवृत्ति नहीं करते।
उपकार-पदं
28. तओ रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- पत्तोवगे, पुप्फोवगे, फलोवगे। एवामेव तओ पुरिसजाता पण्णत्ता, तं जहा- पत्तोवारुक्खसमाणे, पुप्फोवारुक्खस-माणे, फलोवारुक्खसमाणे।
उपकार-पद
28. वृक्ष तीन प्रकार के होते हैं- 1. पत्रों वाले, 2. पुष्पों वाले, 3. फलों वाले। इसी प्रकार पुरुष भी तीन प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष पत्रों वाले वृक्षों के समान होते हैं अल्प उपकारी, 2. कुछ पुरुष पुष्पों वाले वृक्षों के समान होते हैं विशिष्ट उपकारी, 3. कुछ पुरुष फलों वाले वृक्षों के समान होते हैं विशिष्टतर उपकारी।15
पुरिसजात-पदं
29. तओ पुरिसज्जाया पण्णत्ता, तं जहा- णामपुरिसे, ठवणपुरिसे, दव्वपुरिसे।
पुरुषजात-पद
29. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. नामपुरुष, 2. स्थापनापुरुष, 3. द्रव्यपुरुष।16
30. तओ पुरिसज्जाया पण्णत्ता, तं जहा- णाणपुरिसे, दंसणपुरिसे, चरित्तपुरिसे।
30. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. ज्ञानपुरुष, 2. दर्शनपुरुष, 3. चरित्रपुरुष।17
31. तओ पुरिसज्जाया पण्णत्ता, तं जहा- वेदपुरिसे, चिंधपुरिसे, अभिलावपुरिसे।
31. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. वेदपुरुष, 2. चिह्नपुरुष, 3. अभिलापपुरुष।18
32. तिविहा पुरिसा पण्णत्ता, तं जहा- उत्तमपुरिसा, मज्झिमपुरिसा, जहण्णपुरिसा।
32. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. उत्तमपुरुष, 2. मध्यमपुरुष, 3. जघन्यपुरुष।19
33. उत्तमपुरिसा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- धम्मपुरिसा, भोगपुरिसा, कम्मपुरिसा। धम्मपुरिसा अरहंता, भोगपुरिसा चक्कवट्टी, कम्मपुरिसा वासुदेवा।
33. उत्तम-पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. धर्मपुरुष-अर्हंत, 2. भोगपुरुष-चक्रवर्ती, 3. कर्मपुरुष-वासुदेव।20
34. मज्झिमपुरिसा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा-उग्गा, भोगा, राइण्णा।
34. मध्यम-पुरुष तीन प्रकार के हैं- 1. उग्र-आरक्षक, 2. भोज-गुरुस्थानीय, 3. राजन्य-वयस्य।21
35. जहण्णपुरिसा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- दासा, भयगा, भाइल्लगा।
35. जघन्य-पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. दास, 2. भृतक-नौकर, 3. भागीदार।22
मच्छ-पदं
36. तिविहा मच्छा पण्णत्ता, तं जहा-अंडया, पोयया, सम्मुच्छिमा।
मत्स्य-पद
36. मत्स्य तीन प्रकार के होते हैं- 1. अंडज-अंडे से पैदा होने वाले, 2. पोतज-बिना आवरण के पैदा होने वाले-ह्वेल मछली आदि। 3. संमूर्च्छिम23-सहज संयोगों से पैदा होने वाले।
37. अंडया मच्छा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
37. अंडज मत्स्य तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
38. पोतया मच्छा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
38. पोतज मत्स्य तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
पक्खि-पदं
39. तिविहा पक्खी पण्णत्ता, तं जहा- अंडया, पोयया, सम्मुच्छिमा।
पक्षि-पद
39. पक्षी तीन प्रकार के होते हैं- 1. अंडज, 2. पोतज, 3. संमूर्च्छिम।
40. अंडया पक्खी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
40. अंडज पक्षी तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
41. पोयया पक्खी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
41. पोतज पक्षी तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
परिसप्प-पदं
42. तिविहा उरपरिसप्पा पण्णत्ता, तं जहा-अंडया, पोयया, सम्मुच्छिमा।
परिसर्प-पद
42. उरपरिसर्प24 तीन प्रकार के होते हैं- 1. अंडज, 2. पोतज, 3. संमूर्च्छिम।
43. अंडया उरपरिसप्पा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
43. अंडज उरपरिसर्प तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
44. पोयया उरपरिसप्पा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
44. पोतज उरपरिसर्प तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
45. तिविहा भुजपरिसप्पा पण्णत्ता, तं जहा- अंडया, पोयया, सम्मूच्छिमा।
45. भुजपरिसर्प25 तीन प्रकार के होते हैं- 1. अंडज, 2. पोतज, 3. संमूर्च्छिम।
46. अंडया भुजपरिसप्पा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
46. अंडज भुजपरिसर्प तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
47. पोयया भुजपरिसप्पा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
47. पोतज भुजपरिसर्प तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
इत्थी-पदं
48. तिविहाओ इत्थीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तिरिक्खजोणित्थीओ, मणुस्सित्थीओ, देवित्थीओ।
स्त्री-पद
48. स्त्रियां तीन प्रकार की होती हैं- 1. तिर्यक्योनिकस्त्री, 2. मनुष्यस्त्री, 3. देवस्त्री।
49. तिरिक्खजोणीओ इत्थीओ तिविहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जलचरीओ, थलचरीओ, खहचरीओ।
49. तिर्यक्योनिकस्त्रियां तीन प्रकार की होती हैं- 1. जलचरी, 2. स्थलचरी, 3. खेचरी।
50. मणुस्सित्थीओ तिविहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कम्मभूमियाओ, अकम्मभूमियाओ, अंतरदीविगाओ।
50. मनुष्यस्त्रियां तीन प्रकार की होती हैं- 1. कर्मभूमिजा, 2. अकर्मभूमिजा, 3. अन्तर्द्वीपजा।26
पुरिस-पदं
51. तिविहा पुरिसा पण्णत्ता, तं जहा- तिरिक्खजोणियपुरिसा, मणुस्सपुरिसा, देवपुरिसा।
पुरुष-पद
51. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. तिर्यक्योनिकपुरुष, 2. मनुष्यपुरुष, 3. देवपुरुष।
52. तिरिक्खजोणियपुरिसा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- जलचरा, थलचरा, खहचरा।
52. तिर्यक्योनिकपुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. जलचर, 2. स्थलचर, 3. खेचर।
53. मणुस्सपुरिसा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- कम्मभूमिया, अकम्मभूमिया, अंतरदीवगा।
53. मनुष्यपुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्मभूमिज, 2. अकर्मभूमिज, 3. अंतर्द्वीपज।
णपुंसग-पदं
54. तिविहा णपुंसगा पण्णत्ता, तं जहा- णेरइयणपुंसगा, तिरिक्ख-जोणियणपुंसगा, मणुस्सणपुंसगा।
नपुंसक-पद
54. नपुंसक तीन प्रकार के होते हैं- 1. नैरयिकनपुंसक, 2. तिर्यक्योनिक-नपुंसक, 3. मनुष्यनपुंसक।
55. तिरिक्खजोणियणपुंसगा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- जलयरा, थलयरा, खहयरा।
55. तिर्यक्योनिक नपुंसक तीन प्रकार के होते हैं- 1. जलचर, 2. स्थलचर, 3. खेचर।
56. मणुस्सणपुंसगा तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- कम्मभूमिगा, अकम्मभूमिगा, अंतरदीवगा।
56. मनुष्यनपुंसक तीन प्रकार के होते हैं- 1. कर्मभूमिज, 2. अकर्मभूमिज, 3. अंतर्द्वीपज।
तिरिक्खजोणिय-पदं
57. तिविहा तिरिक्खजोणिया पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
तिर्यग्योनिक-पद
57. तिर्यक्योनिक जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
लेसा-पदं
58. णेरइयाणं तओ लेसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
लेश्या-पद
58. नैरयिकों में तीन लेश्याएं होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
59. असुरकुमाराणं तओ लेसाओ संकिलिट्ठाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
59. असुरकुमार27 के तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
60. एवं-जाव थणियकुमाराणं।
60. इसी प्रकार स्तनितकुमार तक के सभी भवनपति देवों के तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं।
61. एवं-पुढविकाइयाणं वणस्सति-काइयाणवि।
61. इसी प्रकार पृथ्वीकायिक28, अप्कायिक, वनस्पतिकायिक जीवों के भी तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
62. तेउकाइयाणं वाउकाइयाणं बेंदि-याणं तेंदियाणं चउरिंदिआणवि तओ लेस्सा, जहा णेरइयाणं।
62. तेजस्कायिक29, वायुकायिक, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय जीवों में तीन लेश्याएं होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
63. पंचिदियतिरिक्खजोणियाणं तओ लेसाओ संकिलिट्ठाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
63. पंचेन्द्रियतिर्यक्योनिक जीवों के तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
64. पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं तओ लेसाओ असंकिलिट्ठाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
64. पंचेन्द्रियतिर्यक्योनिक जीवों के तीन लेश्याएं असंक्लिष्ट होती हैं- 1. तेजोलेश्या, 2. पद्मलेश्या 3. शुक्ललेश्या।
65. मणुस्साणं तओ लेसाओ संकिलिट्ठाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
65. मनुष्यों के तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
66. मणुस्साणं तओ लेसाओ असंकि- लिट्ठाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
66. मनुष्यों के तीन लेश्याएं असंक्लिष्ट होती हैं- 1. तेजोलेश्या, 2. पद्मलेश्या, 3. शुक्ललेश्या।
67. वाणमंतराणं जहा असुरकुमाराणं।
67. वानमंतरों के तीन लेश्याएं संक्लिष्ट होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
68. वेमाणियाणं तओ लेस्साओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
68. वैमानिक देवों के तीन लेश्याएं होती हैं-1. तेजोलेश्या, 2. पद्मलेश्या, 3. शुक्ललेश्या।
तारारूवं-चलण-पदं
69. तिहिं ठाणेहिं तारारूवे चलेज्जा, तं जहा-विकुव्वमाणे वा, परियारेमाणे वा, ठाणाओ वा ठाण संकममाणे-तारारूवे चलेज्जा।
तारारूप-चलन-पद
69. तीन कारणों से तारा चलित होते हैं- 1. वैक्रिय रूप करते हुए, 2. परिचारणा करते हुए, 3. एक स्थान से दूसरे स्थान में संक्रमण करते हुए।
देवविक्किया-पदं
70. तिहिं ठाणेहिं देवे विज्जुयारं करेज्जा, तं जहा- विकुव्वमाणे वा, परियारेमाणे वा, तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा इड्ढिं जुतिं जसं बलं वीरियं पुरिसक्कारपरक्कमं उवदंसेमाणे- देवे विज्जुयारं करेज्जा।
देवविक्रिया-पद
70. तीन कारणों से देव विद्युत्कार (विद्युत्- प्रकाश) करते हैं- 1. वैक्रिय रूप करते हुए, 2. परिचारणा करते हुए, 3. तथारूप श्रमण माहन के सामने अपनी ॠद्धि, द्युति, यश, बल, वीर्य, पुरुषकार और पराक्रम का उपदर्शन करते हुए।
71. तिहिं ठाणेहिं देवे थणियसद्दं करेज्जा, तं जहा- विकुव्वमाणे वा, परियारेमाणे वा, तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा इड्ढिं जुतिं जसं बलं वीरियं पुरिसक्कार- परक्कमं उवदंसेमाणे-देवे थणियसद्दं करेज्जा।
71. तीन कारणों से देव गर्जारव करते हैं- 1. वैक्रिय रूप से करते हुए, 2. परिचारणा करते हुए, 3. तथारूप श्रमण माहन के सामने अपनी ॠद्धि, द्युति, यश, बल, वीर्य, पुरुषकार और पराक्रम का उपदर्शन करते हुए।
अंधयार-उज्जोयाइ-पदं
72. तिहिं ठाणेहिं लोगंधयारे सिया, तं जहा- अरहंतेहिं वोच्छिज्जमाणेहिं, अरहंतपण्णत्ते धम्मे वोच्छिज्जमाणे, पुव्वगते वोच्छिज्जमाणे।
अंधकार-उद्योतआदि-पद
72. तीन कारणों से मनुष्यलोक में अंधकार होता है- 1. अर्हंतों के व्युच्छिन्न (मुक्त) होने पर, 2. अर्हत्प्रज्ञप्त धर्म के व्युच्छिन्न होने पर, 3. पूर्वगत (चतुर्दश पूर्वों) के व्युच्छिन्न होने पर।
73. तिहिं ठाणेहिं लोगुज्जोते सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
73. तीन कारणों से मनुष्यलोक में उद्योत होता है-1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर।
74. तिहिं ठाणेहिं देवंधकारे सिया, तं जहा- अरहंतेहिं वोच्छिज्जमाणेहिं, अरहंतपण्णत्ते धम्मे वोच्छिज्जमाणे, पुव्वगते वोच्छिज्जमाणे।
74. तीन कारणों से देवलोक में अंधकार होता है- 1. अर्हंतों के व्युच्छिन्न होने पर, 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म के व्युच्छिन्न होने पर, 3. पूर्वगत का विच्छेद होने पर।
75. तिहिं ठाणेहिं देवुज्जोते सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
75. तीन कारणों से देवलोक में उद्योत होता है- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
76. तिहिं ठाणेहिं देवसण्णिवाए सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
76. तीन कारणों से देव-सन्निपात (मनुष्य-लोक में आगमन) होता है- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
77. तिहिं ठाणेहिं देवुक्कलिया सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
77. तीन कारणों से देवोत्कलिका (देवताओं का समवाय) होता है- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
78. तिहिं ठाणेहिं देवकहकहए सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणे णाणुप्पायमहिमासु।0
78. तीन कारणों से देवकहकहा (कलकल ध्वनि) होता है- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
79. तिहिं ठाणेहिं देविंदा माणुसं लोगं हव्वमागच्छंति, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
79. तीन कारणों से देवेन्द्र तत्क्षण मनुष्य- लोक में आते हैं- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
80. एवं-सामाणिया, तायत्तीसगा, लोगपाला देवा, अग्गमहिसीओ देवीओ, परिसोववण्णगा देवा, अणियाहिवई देवा, आयरक्खा देवा माणुसं लोगं हव्वमागच्छंति, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।0
80. इसी प्रकार सामानिक30, तावत्त्रिंशक31, लोकपाल देव, अग्रमहिषी देवियां, सभासद, सेनापति तथा आत्मरक्षक देव तीन कारणों से तत्क्षण मनुष्य-लोक में आते हैं- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
81. तिहिं ठाणेहिं देवा अब्भुट्ठिज्जा, तं जहा-अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
81. तीन कारणों से देव अपने सिंहासन से अभ्युत्थित होते हैं-1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
82. तिहिं ठाणेहिं देवाणं आसणाइं चलेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणप्पायमहिमासु।
82. तीन कारणों से देवों के आसन चलित होते हैं- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
83. तिहिं ठाणेहिं देवा सीहणायं करेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
83. तीन कारणों से देव सिंहनाद करते हैं- 1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
84. तिहिं ठाणेहिं देवा चेलुक्खेवं करेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
84. तीन कारणों से देव चलोत्क्षेप करते हैं-1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
85. तिहिं ठाणेहिं देवाणं चेइयरुक्खा चलेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
85. तीन कारणों से देवताओं के चैत्यवृक्ष चलित होते हैं-1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
86. तिहिं ठाणेहिं लोगंतिया देवा माणुसं लोगं हव्वमागच्छेज्जा, तं जहा- रहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वयमाणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु।
86. तीन कारणों से लोकांतिक32 देव तत्क्षण मनुष्यलोक में आते हैं-1. अर्हंतों का जन्म होने पर, 2. अर्हंतों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हंतों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष्य में किए जाने वाले महोत्सव पर।
दुप्पडियार-पदं
87. तिण्हं दुप्पडियारं समणाउसो! तं जहा- अम्मापिउणो, भट्टिस्स, धम्मायरियस्स।
दुष्प्रतिकार-पद
87. भगवान् ने कहा-आयुष्मान श्रमणो! तीन पद दुष्प्रतिकार हैं- उनसे ऊर्ॠण होना दुःशक्य है-1. माता-पिता 2. भर्ता-पालन-पोषण करने वाला, 3. धर्माचार्य।
1. संपातोवि य णं केइ पुरिसे अम्मापियरं सयपागसहस्सपागेहिं तेल्लेहिं अब्भंगेत्ता, सुरभिणा गंधट्टएणं उव्वट्टित्ता, तिहिं उदगेहिं मज्जावेत्ता, सव्वालंकारविभूसियं करेत्ता, मणुण्णं थालीपागसुद्धं अट्ठारसवंजणाउलं भोयणं भोयावेत्ता जावज्जीवं पिट्ठिवडेंसियाए परिवहेज्जा, तेणावि तस्स अम्मापिउस्स दुप्पडियारं भवइ। अहे णं से तं अम्मापियरं केवलिपण्णत्ते धम्मे आघवइत्ता पण्णवइत्ता परूवइत्ता ठावइता भवति, तेणामेव तस्स अम्मापिउस्स सुप्पडियारं भवति समणाउसो!
1. कोई पुत्र अपने माता-पिता का प्रातः काल में शतपाक33, सहस्रपाक34 तेलों से मर्दन कर, सुगंधित चूर्ण से उबटन कर, गंधोदक, शीतोदक तथा उष्णोदक से स्नान करवा कर, सर्वालंकारों से उन्हें विभूषित कर, अठारह प्रकार के स्थालीपाक35-शुद्ध व्यंजनों से युक्त भोजन करवा कर, जीवन-पर्यंत कांवर (बहंगी) में उनका परिवहन करे तो भी वह उनके उपकारों से ऊर्ॠण नहीं हो सकता। वह उनसे तभी ऊर्ॠण हो सकता है जबकि उन्हें समझा-बुझाकर, प्रबुद्ध कर, विस्तार से बताकर केवलीप्रज्ञप्त धर्म में स्थापित करता है।
2. केइ महच्चे दरिद्दं समुक्कसेज्जा। तए णं से दरिद्दे समुक्किट्ठे समाणे पच्छा पुरं च णं विउलभोगसमिति-समण्णागते यावि विहरेज्जा। तए णं से महच्चे अण्णया कयाइ दरिद्दीहूए समाणे तस्स दरिद्दस्स अंतिए हव्वमागच्छेज्जा। तए णं से दरिद्दे तस्स भट्टिस्स सव्व-स्समवि दलयमाणे तेणावि तस्स दुप्पडियारं भवति। अहे णं से तं भट्टिं केवलिपण्णत्ते धम्मे आघवइत्ता पण्णवइत्ता परूवइता ठावइता भवति, तेणामेव तस्स भट्टिस्स सुप्पडियारं भवति (समणाउसो!?)।
2. कोई अर्थपति किसी दरिद्र का धन आदि से समुत्कर्ष करता है। संयोगवश कुछ समय बाद या शीघ्र ही वह दरिद्र विपुल भोगसामग्री से युक्त हो जाता है और वह अर्थपति किसी समय दरिद्र होकर सहयोग की कामना से उसके पास आता है। उस समय वह भूतपूर्व दरिद्र अपने स्वामी को सब कुछ अर्पण करके भी उसके उपकारों से ऊर्ॠण नहीं हो सकता। वह उससे तभी ऊऋण हो सकता है जबकि उसे समझा-बुझाकर, प्रबुद्ध कर, विस्तार से बताकर केवलीप्रज्ञप्त धर्म में स्थापित करता है।
3. केति तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा अंतिए एगमवि आरियं धम्मियं सुवयणं सोच्चा णिसम्म कालमासे कालं किच्चा अण्णयरेसु देवलोएसु देवत्ताए उववण्णे। तए णं से देवे तं धम्मायरियं दुब्भिक्खाओ वा देसाओ सुभिक्खं देसं साहरेज्जा, कंताराओ वा णिक्कंतारं करेज्जा, दीहकालिएणं वा रोगातंकेणं अभिभूतं समाणं विमोएज्जा, तेणावि तस्स धम्मायरियस्स दुप्पडियारं भवति। अहे णं से तं धम्मायरियं केवलिपण्णत्ताओ धम्माओ भट्ठं समाणं भुज्जोवि केवलिपण्णत्ते धम्मे आघवइत्ता पण्णवइत्ता परूवइत्ता0 ठावइता भवति, तेणामेव तस्स धम्मायरियस्स सुप्पडियारं भवति (समणाउसो!?)।
3. कोई व्यक्ति तथारूप श्रमण-माहन के पास एक भी आर्य तथा धार्मिक वचन सुनकर, अवधारण कर, मृत्युकाल में मरकर, किसी देवलोक में देवरूप में उत्पन्न होता है। किसी समय वह धर्माचार्य को अकाल-ग्रस्त देश से सुभिक्ष देश में संहृत कर देता है, जंगल से बस्ती में ले आता है या लम्बी बीमारी तथा आतंक (सद्योघाती रोग) से अभिभूत बने हुए को विमुक्त कर देता है, तो भी वह धर्माचार्य के उपकार से ऊॠण नहीं हो सकता। वह उससे तभी ऊॠण हो सकता है जबकि कदाचित् उसके केवलीप्रज्ञप्त धर्म से भ्रष्ट हो जाने पर उसे समझा-बुझाकर, प्रबुद्ध कर, विस्तार से बताकर पुनः केवलीप्रज्ञप्त धर्म में स्थापित कर देता है।
संसार-वीईवयण-पदं
88. तिहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अणादीयं अणवदग्गं दीहमद्धं चाउरंतं संसारकंतार वीईवएज्जा, तं जहा-अणिदाणयाए, दिट्ठिसंपण्णयाए, जोगवाहियाए।
संसार-व्यतिव्रजन-पद
88. तीन स्थानों से सम्पन्न अनगार अनादि अनंत अतिविस्तीर्ण चातुर्गतिक संसार-कांतार से पार हो जाता है- 1. अनिदानता-भोग-प्राप्ति के लिए संकल्प नहीं करने से, 2. दृष्टिसंपन्नता-सम्यग्दृष्टि से, 3. योगवाहिता36-योग का वहन करने या समाधिस्थ रहने से।
कालचक्क-पदं
89. तिविहा ओसप्पिणी पण्णत्ता, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
कालचक्र-पद
89. अवसर्पिणी तीन प्रकार की होती है- 1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
90. तिविहा सुसम-सुसमा-तिविहा सुसमा-तिविहा सुसम-दूसमा-तिविहा दूसम-सुसमा-तिविहा दूसमा-तिविहा दूसम-दूसमा पण्णत्ता, तं जहा-उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
90. सुषमसुषमा तीन प्रकार की होती है-सुषमा तीन प्रकार की होती है- सुषमदुष्षमा तीन प्रकार की होती है-दुष्षमसुषमा तीन प्रकार की होती है-दुष्षमा तीन प्रकार की होती है- दुष्षमदुष्षमा तीन प्रकार की होती है-1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
91. तिविहा उस्सप्पिणी पण्णत्ता, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
91. उत्सर्पिणी तीन प्रकार की होती है- 1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
92. तिविहा दुस्सम-दुस्समा-तिविहा दुस्समा-तिविहा दुस्सम-सुसमा-तिविहा सुसम-दुस्समा-तिविहा सुसमा-तिविहा सुसम-सुसमा पण्णत्ता, तं जहा-उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
92. दुष्षमदुष्षमा तीन प्रकार की होती है-दुष्षमा तीन प्रकार की होती है-दुष्षमसुषमा तीन प्रकार की होती है-सुषमदुष्षमा तीन प्रकार की होती है-सुषमा तीन प्रकार की होती है-सुषमसुषमा तीन प्रकार की होती है-1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
अच्छिण्ण-पोग्गल-चलण-पदं
93. तिहिं ठाणेहिं अच्छिण्णे पोग्गले चलेज्जा, तं जहा- आहारिज्जमाणे वा पोग्गले चलेज्जा, विकुव्वमाणे वा पोग्गले चलेज्जा, ठाणाओ वा ठाणं संकामिज्जमाणे पोग्गले चलेज्जा।
अच्छिन्न-पुद्गल-चलन-पद
93. अच्छिन्न पुद्गल (स्कंध संलग्न पुद्गल) तीन कारणों से चलित होता है- 1. जीवों द्वारा आकृष्ट होने पर चलित होता है, 2. विक्रियमाण होने पर चलित होता है, 3. एक स्थान से दूसरे स्थान पर संक्रमित किए जाने पर चलित होता है।
उपधि-पदं
94. तिविहे उवधी पण्णत्ते, तं जहा- कम्मोवही, सरीरोवही, बाहिरभंडमत्तो-वही। एवं-असुरकुमाराणं भाणियव्वं। एवं-एगिंदियणेरइयवज्जं जाव वेमाणियाणं। अहवा-तिविहे उवधी पण्णत्ते, तं जहा- सचित्ते, अचित्ते, मीसए। एवं-णेरइयाणं णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
उपधि-पद
94. उपधि तीन प्रकार की होती है- 1. कर्मउपधि, 2. शरीरउपधि, 3. वस्त्र-पात्र आदि बाह्य उपधि। एकेन्द्रिय तथा नैरयिकों को छोड़कर सभी दंडकों के तीन प्रकार की उपधि होती है। अथवा-उपधि तीन प्रकार की होती है-1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र। सभी दंडकों के तीन प्रकार की उपधि होती है।
परिग्गह-पदं
95. तिविहे परिग्गहे पण्णत्ते, तं जहा- कम्मपरिग्गहे, सरीरपरिग्गहे। बाहिरभंडमत्तपरिग्गहे। एवं-असुरकुमाराणं। एवं-एगिंदियणेरइयवज्जं जाव वेमाणियाणं। अहवा-तिविहे परिग्गहे पण्णत्ते, तं जहा- सचित्ते, अचित्ते, मीसए। एवं-णेरइयाणं निरंतरं जाव वेमाणियाणं।
परिग्रह-पद
95. परिग्रह तीन प्रकार का होता है- 1. कर्मपरिग्रह, 2. शरीरपरिग्रह, 3. वस्त्र-पात्र आदि बाह्य परिग्रह। एकेन्द्रिय तथा नैरयिकों को छोड़कर सभी दंडकों के तीन प्रकार का परिग्रह होता है। अथवा-परिग्रह तीन प्रकार का होता है- 1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र। सभी दंडकों के तीन प्रकार का परिग्रह होता है।
पणिहाण-पदं
96. तिविहे पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा-मणपणिहाणे, वयपणिहाणे, कायपणिहाणे। एवं-पंचिंदियाणं जाव वेमाणियाणं।
प्रणिधान-पद
96. प्रणिधान37 तीन प्रकार का होता है- 1. मनप्रणिधान, 2. वचनप्रणिधान, 3. कायप्रणिधान। सभी पञ्चेन्द्रिय दंडकों में तीनों प्रणिधान होते हैं।
97. तिविहे सुप्पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणसुप्पणिहाणे, वयसुप्पणिहाणे, कायसुप्पणिहाणे।
97. सुप्रणिधान तीन प्रकार का होता है- 1. मनसुप्रणिधान, 2. वचनसुप्रणिधान, 3. कायसुप्रणिधान।
98. संजयमणुस्साणं व सुप्पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणसुप्पणिहाणे, वयसुप्पणिहाणे, कायसुप्पणिहाणे।
98. संयत मनुष्यों के तीन सुप्रणिधान होते हैं-1. मनसुप्रणिधान, 2. वचनसुप्रणिधान, 3. कायसुप्रणिधान।
99. तिविहे दुप्पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणदुप्पणिहाणे, वयदुप्पणिहाणे, कायदुप्पणिहाणे। एवं-पंचिंदियाणं जाव वेमाणियाणं।
99. दुष्प्रणिधान तीन प्रकार का होता है- 1. मनदुष्प्रणिधान, 2. वचनदुष्प्रणिधान, 3. कायदुष्प्रणिधान। सभी पंचेन्द्रिय दंडकों में तीनों दुष्प्रणिधान होते हैं।
जोणि-पदं
100. तिविहा जोणी पण्णत्ता, तं जहा- सीता, उसिणा, सीओसिणा। एवं-एगिंदियाणं विगलिंदियाणं तेउकाइयवज्जाणं सम्मुच्छिमपंचिं-दियतिरिक्खजोणियाणं सम्मुच्छिम-मणुस्साण य।
योनि-पद
100. योनि (उत्पत्ति स्थान) तीन प्रकार की होती है- 1. शीत, 2. उष्ण, 3. शीतोष्ण। तेजस्कायवर्जित एकेन्द्रिय, विकलेन्द्रिय, संमूर्च्छिमपंचेन्द्रियतिर्यंच तथा संमूर्च्छिम-मनुष्य के तीनों ही प्रकार की योनियां होती हैं।
101. तिविहा जोणी पण्णत्ता, तं जहा- सचित्ता, अचित्ता, मीसिया। एवं-एगिंदियाणं विगलिंदियाणं सम्मुच्छिमपंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं सम्मुच्छिममणुस्साण य।
101. योनि तीन प्रकार की होती है- 1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र। एकेन्द्रिय, विकलेन्द्रिय, संमूर्च्छिमपंचेन्द्रिय- तिर्यंच तथा संमूर्च्छिम-मनुष्यों में तीनों ही प्रकार की योनियां होती हैं।
102. तिविहा जोणी पण्णत्ता, तं जहा-संवुडा, वियडा, संवुडवियडा।
102. योनि तीन प्रकार की होती है- 1. संवृत-संकड़ी, 2. विवृत-चौड़ी, 3. संवृतविवृत-कुछ संकड़ी तथा कुछ चौड़ी।
103. तिविहा जोणी पण्णत्ता, तं जहा- कुम्मुण्णया, संखावत्ता, वंसीवत्तिया।
103. योनि तीन प्रकार की होती है- 1. कूर्मोन्नत-कछुए के समान उन्नत, 2. शंखावर्त-शंख के समान आवर्त (घुमाव) वाली; 3. वंशीपत्रिका-बांस की जाली के पत्रों के आकार वाली।
1. कुम्मुण्णया णं जोणी उत्तमपुरिस माऊणं। कुम्मुण्णयाते णं जोणिए तिविहा उत्तमपुरिसा गब्भं वक्कमंति, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेववासुदेवा।
1. कूर्मोन्नत योनि उत्तम पुरुषों की माता के होती है। कूर्मोन्नत योनि से तीन प्रकार के उत्तम पुरुष पैदा होते हैं-1. अर्हंत, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेववासुदेव।
2. संखावत्ता णं जोणी इत्थीरयणस्स। संखावत्ताए णं जोणीए बहवे जीवा य पोग्गला य वक्कमंति, विउक्कमंति, चयंति, उववज्जंति, णो चेव णं णिप्फज्जंति।
2. शंखावर्त योनि स्त्री-रत्न की होती है। शंखावर्त योनि में अनेक जीव तथा पुद्गल उत्पन्न और नष्ट होते हैं तथा नष्ट और उत्पन्न होते हैं, किंतु निष्पन्न नहीं होते।
3. वंसीवत्तित्ता णं जोणी पिहज्जणस्स। वंसीवत्तिताए णं जोणीए बहवे पिहज्जणा गब्भं वक्कमंति।
3. वंशीपत्रिका योनि सामान्य-जनों की माता के होती है। वंशीपत्रिका योनि में अनेक सामान्य-जन पैदा होते हैं।
तणवणस्सइ-पदं
104. तिविहा तणवणस्सइकाइया पण्णत्ता, तं जहा- संखेज्जजीविका, असंखेज्जजीविका, अणंतजीविका।
तृणवनस्पति-पद
104. तृणवनस्पतिकायिक जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. संख्यात जीव वाले-नाल से बंधे हुए फूल, 2. असंख्यात जीव वाले-वृक्ष के मूल, कंद, स्कंध, त्वक्, शाखा और प्रवाल। 3. अनंत जीव वाले-फफूंदी आदि।
तित्थ-पदं
105. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे तओ तित्था पण्णत्ता, तं जहा- मागहे, वरदामे, पभासे।
तीर्थ-पद
105. जंबूद्वीप द्वीप के भारत क्षेत्र में तीन तीर्थ हैं- 1. मागध, 2. वरदाम, 3. प्रभास।
106. एवं एरवएवि।
106. इसी प्रकार ऐरवत क्षेत्र में भी तीन तीर्थ हैं-1. मागध, 2. वरदाम, 3. प्रभास।
107. जंबुद्दीवे दीवे महाविदेहे वासे एगमेगे चक्कवट्टिविजये तओ तित्था पण्णत्ता, तं जहा- मागहे, वरदामे, पभासे।
107. जंबूद्वीप द्वीप के महाविदेह क्षेत्र में एक-एक चक्रवर्ती-विजय में तीन-तीन तीर्थ हैं- 1. मागध, 2. वरदाम, 3. प्रभास।
108. एवं धायइसंडे दीवे पुरत्थिमद्धेवि, पच्चत्थिमद्धेवि। पुक्खरवरदीवद्धे पुरत्थिमद्धेवि, पच्चत्थिमद्धेवि।
108. इसी प्रकार धातकीषंड नामक द्वीप के पूर्वार्ध तथा पश्चिमार्ध में, अर्ध पुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध तथा पश्चिमार्ध में भी तीन-तीन तीर्थ हैं-1. मागध, 2. वरदाम, 3. प्रभास।
कालचक्क-पदं
109. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसमाए समाए तिण्णि सागरोवमकोडाकोडीओ काले होत्था।
कालचक्र-पद
109. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी के सुषमा नाम के आरे का काल तीन कोटी-कोटी सागरोपम था।
110. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु इमीसे ओसप्पिणीए सुसमाए समाए तिण्णि सागरोवमकोडाकोडीओ काले पण्णत्ते।
110. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में वर्तमान अवसर्पिणी के सुषमा नाम के आरे का काल तीन कोटी-कोटी सागरोपम कहा गया है।
111. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु आगमिस्साए उस्सप्पिणीए सुसमाए समाए तिण्णि सागरोवमकोडा- कोडीओ काले भविस्सति।
111. जंबूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी के सुषमा नाम के आरे का काल तीन कोटी-कोटी सागरोपम होगा।
112. एवं-धायइसंडे पुरत्थिमद्धे पच्चत्थिमद्धेवि। एवं-पुक्खरवरदीवद्धे पुरत्थिमद्धे पच्चत्थिमद्धेवि कालो भाणियव्वो।
112. इसी प्रकार धातकीषंड तथा अर्धपुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध तथा पश्चिमार्ध में भी उत्सर्पिणी तथा अवसर्पिणी के सुषमा आरे का काल तीन कोटी-कोटी सागरोपम होता है।
113. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसमसुसमाए समाए मणुया तिण्णि गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था। तिण्णि पलिओवमाइं परमाउं पालइत्था।
113. जंबूद्वीप द्वीप में भरत और ऐरवत क्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी के सुषमसुषमा नाम के आरे में मनुष्यों की ऊंचाई तीन गाऊ की और उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की थी।
114. एवं इमीसे ओसप्पिणीए, आगमिस्साए उस्सप्पिणीए।
114. इसी प्रकार वर्तमान अवसर्पिणी तथा आगामी उत्सर्पिणी में भी ऐसा जानना चाहिए।
115. जंबुद्दीवे दीवे देवकुरुउत्तरकुरासु मणुया तिण्णि गाउयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता। तिण्णि पलिओवमाइं परमाउं पालयंति।
115. जंबूद्वीप द्वीप में देवकुरु और उत्तरकुरु में मनुष्यों की ऊंचाई तीन गाऊ की और उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की होती है।
116. एवं-जाव पुक्खरवरदीवद्ध-पच्चत्थिमद्धे।
116. इसी प्रकार धातकीषंड तथा अर्धपुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में जानना चाहिए।
सलागा-पुरिस-वंस-पदं
117. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगमेगाए ओसप्पिणि-उस्सप्पिणीए तओ वंसाओ उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा, तं जहा-अरहंतवंसे, चक्कवट्टिवंसे, दसारवंसे।
शलाका-पुरुष-वंश-पद
117. जंबूद्वीप द्वीप के भरत क्षेत्र तथा ऐरवत क्षेत्र में प्रत्येक अवसर्पिणी तथा उत्सर्पिणी में तीन वंश उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं तथा उत्पन्न होंगे-1. अर्हन्त-वंश, 2. चक्रवर्ती-वंश, 3. दशार-वंश।
118. एवं-जाव पुक्खरवरदीवद्धपच्च- त्थिमद्धे।
118. इसी प्रकार धातकीषंड तथा पुष्करवर द्वीपार्ध के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में तीन वंश उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं तथा उत्पन्न होंगे।
सलागा-पुरिस-पदं
119. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु एगमेगाए ओसप्पिणि-उस्सप्पिणीए तओ उत्तमपुरिसा उप्पज्जिंसु वा उप्प-ज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेववासुदेवा।
शलाका-पुरुष-पद
119. जंबूद्वीप द्वीप में भरत क्षेत्र तथा ऐरवत क्षेत्र में प्रत्येक अवसर्पिणी तथा उत्सर्पिणी में तीन उत्तम पुरुष उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं तथा उत्पन्न होंगे- 1. अर्हन्त, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेव-वासुदेव।
120. एवं जाव पुक्खरवरदीवद्ध-पच्चत्थिमद्धे।
120. इसी प्रकार धातकीषण्ड तथा अर्धपुष्कर- वर द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में जानना चाहिए।
आउय-पदं
121. तओ अहाउयं पालयंति, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेव-वासुदेवा।
आयुः-पद
121. तीन अपनी पूर्ण आयु का पालन करते हैं- 1. अर्हन्त, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेव-वासुदेव।
122. तओ मज्झिममाउयं पालयंति, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेववासुदेवा।
122. तीन मध्यम (अपने समय की आयु से मध्यम) आयु का पालन करते हैं- 1. अर्हन्त, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेव-वासुदेव।
123. बायरतेउकाइयाणं उक्कोसेणं तिण्णि राइंदियाइं ठिती पण्णत्ता।
123. बादर तेजस्कायिक जीवों की उत्कृष्ट स्थिति तीन रात-दिन की है।
124. बायरवाउकाइयाणं उक्कोसेणं तिण्णि वाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता।
124. बादर वायुकायिक जीवों की उत्कृष्ट स्थिति तीन हजार वर्ष की है।
जोणि-ठिइ-पदं
125. अह भंते! सालीणं वीहीणं गोधू- माणां जवाणं जवजवाणं-एतेसि णं धण्णाणं कोट्ठाउत्ताणं पल्लाउत्ताणं मंचाउत्ताणं मालाउत्ताणं ओलित्ताणं लित्ताणं लंछियाणं मुद्दियाणं पिहिताणं केवइयं कालं जोणी संचिट्ठति?
जहण्णेणं अंतोमुहुत्तं, उक्कोसेणं तिण्णि संवच्छराइं। तेण परं जोणी पमिलायति। तेण परं जोणी पविद्धंसति। तेण परं जोणी विद्धंसति। तेण परं बीए अबीए भवति। तेण परं जोणीवोच्छेदे पण्णत्ते।
योनि-स्थिति-पद
125. भगवन्! शाली, ब्रीहि, गेहूं, जौ तथा यवयव अन्नों को कोठे, पल्य38, मचान और माल्य39 में डालकर उनके द्वारदेश को ढक देने, लीप देने, चारों ओर से लीप देने, रेखाओं से लांछित कर देने तथा मिट्टी से मुद्रित कर देने पर उनकी योनि (उत्पादक शक्ति) कितने काल तक रहती है?
जघन्य अंतर्मुहूर्त40 तथा उत्कृष्ट तीन वर्ष। उसके बाद योनि म्लान हो जाती है, विध्वस्त हो जाती है, क्षीण हो जाती है, बीज अबीज हो जाता है, योनि का विच्छेद हो जाता है।
णरय-पदं
126. दोच्चाए णं सक्करप्पभाए पुढवीए णेरइयाणं उक्कोसेणं तिण्णि सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
नरक-पद
126. दूसरी नरकपृथ्वी शर्करा प्रभा के नैरयिकों की उत्कृष्ट स्थिति तीन सागरोपम की है।
127. तच्चाए णं वालुयप्पभाए पुढवीए जहण्णेणं णेरइयाणं तिण्णि सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
127. तीसरी नरकपृथ्वी बालुका प्रभा के नैरयिकों की जघन्य स्थिति तीन सागरोपम की है।
128. पंचमाए णं धूमप्पभाए पुढवीए तिण्णि णिरयावाससयसहस्सा पण्णत्ता।
128. पांचवीं नरकपृथ्वी धूमप्रभा में तीन लाख नरकावास हैं।
129. तिसु णं पुढवीसु णेरइयाणं उसिणवेयणा पण्णत्ता, तं जहा- पढमाए, दोच्चाए, तच्चाए।
129. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नरक भूमियों में नैरयिकों के उष्ण-वेदना होती है।
130. तिसु णं पुढवीसु णेरइया उसिण- वेयणं पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा- पढमाए, दोच्चाए, तच्चाए।
130. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय नरक भूमियों में नैरयिक उष्ण-वेदना का अनुभव करते हैं।
सम-पदं
131. तओ लोगे समा सपक्खिं सपडि- दिसिं पण्णत्ता, तं जहा- अप्पइट्ठाणे णरए, जंबुद्दीवे दीवे, सव्वट्ठसिद्धे विमाणे।
सम-पद
131. लोक में तीन समान, सपक्ष तथा सप्रतिदिश हैं41- 1. अप्रतिष्ठान नरकावास, 2. जंबूद्वीप द्वीप, 3. सर्वार्थसिद्ध विमान।
132. तओ लोगे समा सपक्खिं सपडि- दिसिं पण्णत्ता, तं जहा-सीमंतए णं णरए, समयक्खेत्ते, ईसीपब्भारा पुढवी।
132. लोक में तीन समान, सपक्ष तथा सप्रतिदिश हैं- 1. सीमंतकनरकावास, 2. समयक्षेत्र, 3. ईषत्प्राग्भारापृथ्वी।42
समुद्द-पदं
133. तओ समुद्दा पगईए उदगरसेणं पण्णत्ता, तं जहा- कालोदे, पुक्खरोदे, सयंभुरमणे।
समुद्र-पद
133. तीन समुद्र प्रकृति से ही उदकरस से परिपूर्ण हैं- 1. कालोदधि, 2. पुष्करोदधि, 3. स्वयंभूरमण।
134. तओ समुद्दा बहुमच्छकच्छ-माइण्णा पण्णत्ता, तं जहा- लवणे, कालोदे, सयंभुरमणे।
134. तीन समुद्र बहुत मत्स्यों व कछुओं से आकीर्ण हैं- 1. लवण, 2. कालोदधि, 3. स्वयंभूरमण।
उववाय-पदं
135. तओ लोगे णिस्सीला णिव्वता णिग्गुणा णिम्मेरा णिप्पच्चक्खाण-पोसहोववासा कालमासे कालं किच्चा अहेसत्तमाए पुढवीए अप्पतिट्ठाणे णरए णेरइयत्ताए उववज्जंति, तं जहा- रायाणो, मंडलीया, जे य महारंभा कोडुंबी।
उपपात-पद
135. लोक में ये तीन-जो दुःशील, अविरत, निर्गुण, अमर्यादित, प्रत्याख्यान और पौषधोपवास से रहित हैं-मृत्यु-काल में मरकर सातवीं अप्रतिष्ठान नरकभूमि में नैरयिक के रूप में उत्पन्न होते हैं- 1. राजा-चक्रवर्ती आदि, 2. माण्डलिक राजा, 3. महारम्भ करने वाला कौटुम्बिक।
136. तओ लोए सुसीला सुव्वया सग्गुणा समेरा सपच्चक्खाणपासहोववासा कालमासे कालं किच्चा सव्वट्ठसिद्धे विमाणे देवत्ताए उववत्तारो भवंति, तं जहा- रायाणो परिचत्तकामभोगा, सेणावती, पसत्थारो।
136. लोक में ये तीन-जो सुशील, सुव्रत, सगुण, मर्यादित, प्रत्याख्यान और पौषधोपवास सहित हैं-मृत्यु-काल में मरकर सर्वार्थसिद्ध विमान में देवता के रूप में उत्पन्न होते हैं- 1. कामभोगों को त्यागने वाला राजा, 2. सेनापति, 3. प्रशास्ता-मंत्री। विमान-पद
विमाण-पदं
137. बंभलोग-लंतएसु णं कप्पेसु विमाणा तिवण्णा पण्णत्ता, तं जहा- किण्हा, णीला, लोहिया।
विमान-पद
137. ब्रह्मलोक तथा लांतक देवलोक में विमान तीन वर्णों के होते हैं- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त।
देव-पदं
138. आणयपाणयारणच्चुतेसु णं कप्पेसु देवाणं भवधारणिज्जसरीरगा उक्कोसेणं तिण्णि रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
देव-पद
138. आनत, प्राणत, आरण तथा अच्युत देवलोकों के देवों के भवधारणीय शरीर की ऊंचाई उत्कृष्टतः तीन रत्नि की है।
पण्णत्ति-पदं
139. तओ पण्णत्तीओ कालेणं अहि- ज्जंति, तं जहा- चंदपण्णत्ती, सूरपण्णत्ती, दीवसागरपण्णत्ती।
प्रज्ञप्ति-पद
139. तीन प्रज्ञप्तियां यथाकाल पढ़ी जाती हैं- 1. चंद्रप्रज्ञप्ति, 2. सूर्यप्रज्ञप्ति, 3. द्वीपसागरप्रज्ञप्ति।43
लोग-पदं
140. तिविहे लोगे पण्णत्ते, तं जहा- णामलोगे, ठवणलोगे, दव्वलोगे।
लोक-पद
140. लोक तीन प्रकार का है- 1. नामलोक, 2. स्थापनालोक, 3. द्रव्यलोक।
141. तिविहे लोगे पण्णत्ते, तं जहा- णाणलोगे, दंसणलोगे, चरित्तलोगे।
141. लोक तीन प्रकार का है- 1. ज्ञानलोक, 2. दर्शनलोक, 3. चरित्रलोक।
142. तिविहे लोगे पण्णत्ते, तं जहा- उड्ढलोगे, अहोलोगे, तिरियलोगे।
142. लोक तीन प्रकार का है- 1. ऊर्ध्वलोक, 2. अधोलोक, 3. तिर्यक्लोक।
परिसा-पदं
143. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो तओ परिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- समिता, चंडा, जाया। अब्भिंतरिता समिता, मज्झिमिता चंडा, बाहिरिता जाया।
143. असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर के तीन परिषदें44 हैं- 1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। आंतरिक परिषद् का नाम समिता है, मध्यम परिषद् का नाम चंडा है, बाह्य परिषद् का नाम जाता है।
144. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर- कुमाररण्णो सामाणिताणं देवाणं तओ परिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-समिता जहेव चमरस्स।
144. असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर के सामानिक देवों के तीन परिषदें हैं- 1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता।
145. एवं-तावत्तीसगाणवि।
145. इसी प्रकार असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर के तावत्त्रिंशकों के तीन परिषदें हैं-1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता।
146. लोगपालाणं-तुंबा, तुडिया, पव्वा।
146. असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर के लोकपालों के तीन परिषदें हैं- 1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
147. एवं-अग्गमहिसीणवि।
147. असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर की अग्रमहिषियों के तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
148. बलिस्सवि एवं चेव जाव अग्ग- महिसीणं।
148. वैरोचनेन्द्र, वैरोचनराज बली तथा उसके सामानिकों और तावत्त्रिंशकों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। उसके लोकपालों तथा अग्रमहिषियों के भी तीन-तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
149. धरणस्स य सामाणिय-तावत्ती- सगाणं च-समिता, चंडा, जाता।
149. नागेन्द्र, नागकुमारराज धरण तथा उसके सामानिकों और तावत्त्रिंशकों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता।
150. लोगपालाणं अग्गमहिसीणं- ईसा, तुडिया, दढरहा।
150. नागेन्द्र, नागकुमारराज धरण के लोक पालों तथा अग्रमहिषियों के भी तीन-तीन परिषदें हैं- 1. ईषा, 2. त्रुटिता, 3. दृढ़रथा।
151. जहा धरणस्स तहा सेसाणं भवणवासीणं।
151. शेष भवनवासी देवों का क्रम धरण की तरह ही है।
152. कालस्स णं पिसाइंदस्स पिसाय-रण्णो तओ परिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- ईसा, तुडिया, दढरहा।
152. पिशाचेन्द्र, पिशाचराज काल के तीन परिषदें हैं- 1. ईषा, 2. त्रुटिता, 3. दृढ़रथा।
153. एवं सामाणिय-अग्गमहिसीणं।
153. इसी प्रकार उनके सामानिकों और अग्रमहिषियों के भी तीन-तीन परिषदें हैं- 1. ईषा, 2. त्रुटिता, 3. दृढ़रथा।
154. एवं-जाव गीयरतिगीयजसाणं।
154. इसी प्रकार गंधर्वेंद्र गीतरति और गीतयशा तक के सभी वानमंतर देवेन्द्रों के तीन-तीन परिषदें हैं- 1. ईषा, 2. त्रुटिता, 3. दृढ़रथा।
155. चंदस्स णं जोतिसिंदस्स जोतिस- रण्णो तओ परिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-तुंबा, तुडिया, पव्वा।
155. ज्यौतिषेन्द्र, ज्यौतिषराज चंद्र के तीन परिषदें हैं- 1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
156. एवं-सामाणिय-अग्गमहिसीणं।
156. इसी प्रकार उसके सामानिकों तथा अग्रमहिषियों के तीन-तीन परिषदें हैं- 1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
157. एवं-सूरस्सवि।
157. ज्यौतिषेन्द्र, ज्यौतिषराज सूर्य के तीन परिषदें हैं- 1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा। इसी प्रकार उसके सामानिकों तथा अग्रमहिषियों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
158. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो तओ परिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-समिता, चंडा, जाया।
158. देवेन्द्र, देवराज शक्र के तीन परिषदें हैं-1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता।
159. एवं-जहा चमरस्स जाव अग्ग- महिसीणं।
159. इसी प्रकार देवेन्द्र, देवराज शक्र के सामानिकों तथा तावत्त्रिंशकों के तीन-तीन परिषदें हैं- 1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। उसके लोकपालों तथा अग्रमहिषियों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
160. एवं-जाव अच्चुतस्स लोग- पालाणं।
160. इसी प्रकार देवेन्द्र, देवराज ईशान के तीन परिषदें हैं- 1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। उसके सामानिकों तथा तावत्त्रिंशकों के तीन-तीन परिषदें हैं- 1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। उसके लोकपालों तथा अग्रमहिषियों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा। इसी प्रकार सनत्कुमार से लेकर अच्युत तक के देवेन्द्रों, सामानिकों तथा तावत्त्रिंशकों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. समिता, 2. चंडा, 3. जाता। उनके लोकपालों के तीन-तीन परिषदें हैं-1. तुंबा, 2. त्रुटिता, 3. पर्वा।
जाम-पदं
161. तओ जामा पण्णत्ता, तं जहा-पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
याम-पद
161. याम45 तीन हैं-1. प्रथम याम, 2. मध्यम याम, 3. पश्चिम याम।
162. तिहिं जामेहिं आता केवलिपण्णत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए, तं जहा-पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
162. तीनों ही यामों में आत्मा केवली-प्रज्ञप्त धर्म का श्रवण लाभ करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
163. तिहिं जामेहिं आया केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
163. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध बोधि-लाभ लाभ करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
164. तिहिं जामेहिं आया केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
164. तीनों ही यामों में आत्मा मुंड होकर अगार से विशुद्ध अनगारत्व में प्रव्रजित होता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
165. तिहिं जामेहिं आया केवलं बंभचेरवासमावसेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
165. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध ब्रह्मचर्यवास करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
166. तिहिं जामेहिं आया केवलं संजमेणं संजमेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
166. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध संयम से संयत होता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
167. तिहिं जामेहिं आया केवलेणं संवरेणं संवरेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
167. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध संवर से संवृत होता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
168. तिहिं जामेहिं आया केवल-माभिणिबोहियाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
168. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध आभिनिबोधिकज्ञान को प्राप्त करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
169. तिहिं जामेहिं आया केवलं सुयणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
169. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
170. तिहिं जामेहिं आया केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
170. तीनों ही यामों में आत्मा केवली- प्रज्ञप्त धर्म का श्रवण लाभ करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
171. तिहिं जामेहिं आया केवलं मण- पज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा-पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
171. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध मनःपर्यवज्ञान को प्राप्त करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
172. तिहिं जामेहिं आया केवलं केवल-णाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा-पढमे जामे, मज्झिमे जामे, पच्छिमे जामे।
172. तीनों ही यामों में आत्मा विशुद्ध केवलज्ञान को प्राप्त करता है- 1. प्रथम याम में, 2. मध्यम याम में, 3. पश्चिम याम में।
वय-पदं
173. तओ वया पण्णत्ता, तं जहा-पढमे वए, मज्झिमे वए, पच्छिमे वए।
वय-पद
173. वय तीन हैं-1. प्रथम वय, 2. मध्यम वय, 3. पश्चिम वय।
174. तिहिं वएहिं आया केवलिपण्णत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए, तं जहा- पढमे वए, मज्झिमे वए, पच्छिमे वए।
174. तीनों ही वयों में आत्मा केवली-प्रज्ञप्त धर्म का श्रवण-लाभ करता है- 1. प्रथम वय में, 2. मध्यम वय में, 3. पश्चिम वय में।
175. तिहिं वएहिं आया- केवलं बोधिं बुज्झेज्जा, केवलं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइज्जा, केवलं बंभचेरवासमाव-सेज्जा, केवलेणंसंजमेणं संजमेज्जा, केवलेणं संवरेणं संवरेज्जा, केवलमाभिणिबोहियणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं सुयणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं ओहिणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं मणपज्जवणाणं उप्पाडेज्जा, केवलं केवलणाणं उप्पाडेज्जा, तं जहा- पढमे वए, मज्झिमे वए, पच्छिमे वए0।
175. तीनों ही वयों में आत्मा विशुद्ध-बोधि का अनुभव करता है-मुंड होकर घर छोड़कर सम्पूर्ण अनगारिता-साधुपन को पाता है। संपूर्ण ब्रह्मचर्यवास को प्राप्त करता है, संपूर्ण संयम के द्वारा संयम होता है, संपूर्ण संवर के द्वारा संवृत होता है, विशुद्ध आभिनिबोधिक-ज्ञान को प्राप्त करता है, विशुद्ध श्रुतज्ञान को प्राप्त करता है, विशुद्ध अवधिज्ञान को प्राप्त करता है, विशुद्ध मनःपर्यवज्ञान को प्राप्त करता है, विशुद्ध केवलज्ञान को प्राप्त करता है- 1. प्रथम वय में, 2. मध्यम वय में, 3. पश्चिम वय में।
बोधि-पदं
176. तिविधा बोधी पण्णत्ता, तं जहा- णाणबोधी, दंसणबोधी, चरित्तबोधी।
बोधि-पद
176. बोधि तीन प्रकार की है-1. ज्ञान बोधि, 2. दर्शन बोधि, 3. चरित्र बोधि46 ।
177. तिविहा बुद्धा पण्णत्ता, तं जहा- णाणबुद्धा, दंसणबुद्धा, चरित्तबुद्धा।
177. बुद्ध तीन प्रकार के होते हैं-1. ज्ञान बुद्ध, 2. दर्शन बुद्ध, 3. चरित्र बुद्ध।
मोह-पदं
178. तिविहे मोहे पण्णत्ते, तं जहा-णाणमोहे, दंसणमोहे, चरित्तमोहे।
मोह-पद
178. मोह तीन प्रकार का है- 1. ज्ञान मोह, 2. दर्शन मोह, 3. चरित्र मोह।47
179. तिविहा मूढा पण्णत्ता, तं जहा-णाणमूढा, दंसणमूढा, चरित्तमूढा।
179. मूढ़ तीन प्रकार के होते हैं- 1. ज्ञान मूढ़, 2. दर्शन मूढ़, 3. चरित्र मूढ़।
पव्वज्जा-पदं
180. तिविहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगपडिबद्धा, परलोगपडिबद्धा, दुहतो (लोग?) पडिबद्धा।
प्रव्रज्या-पद
180. प्रव्रज्या तीन प्रकार की होती है- 1. इहलोक प्रतिबद्धा-ऐहलौकिक सुखों की प्राप्ति के लिए की जाने वाली, 2. परलोक प्रतिबद्ध-पारलौकिक सुखों की प्राप्ति के लिए की जाने वाली, 3. उभयतः प्रतिबद्धा-दोनों के सुखों की प्राप्ति के लिए की जाने वाली।
181. तिविहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- पुरतोपडिबद्धा, मग्गतोपडिबद्धा, दुहओपडिबद्धा।
181. प्रव्रज्या तीन प्रकार की होती है- 1. पुरतः प्रतिबद्धा, 2. पृष्ठतः प्रतिबद्धाः, 3. उभयतः प्रतिबद्धा।
182. तिविहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- तुयावइत्ता, पुयावइत्ता, बुआवइत्ता।
182. प्रव्रज्या तीन प्रकार की होती है- 1. तोदयित्वा-कष्ट देकर दी जाने वाली, 2. प्लावयित्वा48-दूसरे स्थान में ले जाकर दी जाने वाली, 3. वाचयित्वा-बातचीत करके दी जाने वाली।
183. तिविहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- ओवातपव्वज्जा, अक्खातपव्वज्जा, संगारपव्वज्जा।
183. प्रव्रज्या तीन प्रकार की होती है- 1. अवपात प्रव्रज्या-गुरु सेवा से प्राप्त, 2. आख्यात प्रव्रज्या49-उपदेश से प्राप्त, 3. संगर प्रव्रज्या-परस्पर प्रतिज्ञाबद्ध होकर ली जाने वाली।50
णियंठ-पदं
184. तओ णियंठा णोसण्णोवउत्ता पण्णत्ता, तं जहा- पुलाए, णियंठे, सिणाए।
निर्ग्रन्थ-पद
184. तीन प्रकार के निर्ग्रन्थ नोसंज्ञा से उपयुक्त होते हैं-आहार आदि की चिन्ता से मुक्त होते हैं51- 1. पुलाक-पुलाक लब्धि उपजीवी, 2. निर्ग्रन्थ-मोहनीय कर्म से मुक्त, 3. स्नातक-घात्य कर्मों से मुक्त।
185. तओ णियंठा सण्ण-णोसण्णो-वउत्ता पण्णत्ता, तं जहा- बउसे, पडिसेवणाकुसीले, कसायकुसीले।
185. तीन प्रकार के निर्ग्रंथ संज्ञा और नोसंज्ञा दोनों से उपयुक्त होते हैं-आहार आदि की चिंता से युक्त भी होते हैं और मुक्त भी होते हैं-1. बकुश-चरित्र में धब्बे लगाने वाला, 2. प्रतिषेवणाकुशील-उत्तर गुणों में दोष लगाने वाला, 3. कषाय-कुशील-कषाय से दूषित चरित्र वाला।
सेहभूमी-पदं
186. तओ सेहभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा। उक्कोसा छम्मासा, मज्झिमा चउमासा, जहण्णा सत्तराइंदिया।
शैक्षभूमी-पद
186. तीन शैक्ष-भूमियां52 हैं- 1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य। उत्कृष्ट छह महीनों की, मध्यम चार महीनों की, जघन्य सात दिन-रात की।
थेरभूमी-पदं
187. तओ थेरभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जातिथेरे, सुयथेरे, परियायथेरे। सट्ठिवासजाए समणे णिग्गंथे जातिथेरे, ठाणसमवायधरे णं समणे णिग्गंथ सुयथेरे, वीसवासपरियाए णं समणे णिग्गंथे परियायथेरे।
स्थविरभूमी-पद
187. तीन स्थविर-भूमियां53 हैं- 1. जाति-स्थविर, 2. श्रुत-स्थविर, 3. पर्याय स्थविर। साठ वर्षों का होने पर श्रमण-निर्ग्र्रथ जाति-स्थविर होता है। स्थान और समवायांग का धारक श्रमण-निर्ग्रंथ श्रुत-स्थविर होता है। बीस वर्ष से साधुत्व पालने वाला श्रमण-निर्ग्रंथ पर्याय-स्थविर होता है।
गंता-अगंता-पदं
188. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुमणे, दुम्मणे, णोसुमणे-णोदुम्मणे।
गत्वा-अगत्वा-पद
188. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. सुमनस्क, 2. दुर्मनस्क, 3. नोसुमनस्क-नोदुर्मनस्क।54
189. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंता णामेगे सुमणे भवति, गंता णामेगे दुम्मणे भवति, गंता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
189. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
190. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जामीतेगे सुमणे भवति, जामीतेगे दुम्मणे भवति, जामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
190. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
191. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-जाइस्सामीतेगे सुमणे भवति, जाइस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, जाइस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
191. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष जाऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं,3. कुछ पुरुष जाऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
192. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अगंता णामेगे सुमणे भवति, अगंता णामेगे दुम्मणे भवति, अगंता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
192. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न जाने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न जाने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न जाने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
193. तओ पुरिसजाता पण्णत्ता तं जहा- ण जामि एगे सुमणे भवति, ण जामि एगे दुम्मणे भवति, ण जामि एगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
193. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष न जाता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न जाता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न जाता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
194. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण जाइस्सामि एगे सुमणे भवति, ण जाइस्सामि एगे दुम्मणे भवति, ण जाइस्सामि एगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
194. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं जाऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं जाऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं जाऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
आगंता-अणागंता-पदं
195. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आगंता णामेगे सुमणे भवति, आगंता णामेगे दुम्मणे भवति, आगंता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
आगत्य-अनागत्य-पद
195. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष आने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष आने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
196. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- एमीतेगे सुमणे भवति, एमीतेगे दुम्मणे भवति, एमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
196. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष आता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष आता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं, और न दुर्मनस्क होते हैं।
197. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-एस्सामीतेगे सुमणे भवति, एस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, एस्समीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
197. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष आऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष आऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष आऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
198. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न आने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न आने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न आने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
199. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण एमीतेगे सुमणे भवति, ण एमीतेगे दुम्मणे भवति, ण एमीतेगे णोसुमणे णोदुम्मणे भवति।
199. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न आता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न आता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न आता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
200. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण एस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण एस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण एस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
200. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न आऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न आऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न आऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
चिट्ठित्ता-अचिट्ठित्ता-पदं
201. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- चिट्ठित्ता णामेगे सुमणे भवति, चिट्ठित्ता णामेगे दुम्मणे भवति,चिट्ठित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
स्थित्वा-अस्थित्वा-पद
201. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ठहरने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष ठहरने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष ठहरने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
202. तओ परिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- चिट्ठामीतेगे सुमणे भवति, चिट्ठामीतेगे दुम्मणे भवति, चिट्ठामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
202. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ठहरता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष ठहरता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष ठहरता हूं, इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
203. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- चिट्ठिस्सामीतेगे सुमणे भवति, चिट्ठिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, चिट्ठिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
203. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ठहरूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष ठहरूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष ठहरूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
204. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-अचिट्ठिता णामेगे सुमणे भवति, अचिट्ठित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अचिट्ठित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
204. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न ठहरने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न ठहरने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न ठहरने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
205. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण चिट्ठामीतेगे सुमणे भवति, ण चिट्ठामीतेगे दुम्मणे भवति, ण चिट्ठामीतेगे णो सुमणे-णोदुम्मणे भवति।
205. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न ठहरता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न ठहरता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न ठहरता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
206. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण चिट्ठिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण चिट्ठिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण चिट्ठिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
206. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न ठहरूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न ठहरूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न ठहरूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
णिसिइत्ता-अणिसिइत्ता-पदं
207. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णिसिइत्ता णामेगे सुमणे भवति णिसिइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, णिसिइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
निषद्य-अनिषद्य-पद
207. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बैठने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बैठने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बैठने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
208. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णिसीदामीतेगे सुमणे भवति, णिसीदामीतेगे दुम्मणे भवति, णिसीदामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
208. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बैठता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बैठता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बैठता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
209. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णिसीदिस्सामीतेगे सुमणे भवति, णिसीदिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, णिसीदिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
209. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बैठूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बैठूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बैठूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
210. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अणिसिइत्ता णामेगे सुमणे भवति, अणिसिइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अणिसिइत्ता णामे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
210. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न बैठने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न बैठने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न बैठने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
211. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण सिणीदामीतेगे सुमणे भवति, ण णिसीदामीतेगे दुम्मणे भवति, ण णिसीदामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
211. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न बैठता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न बैठता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न बैठता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
212. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण णिसीदिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण णिसीदिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण णिसीदिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
212. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं बैठूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं बैठूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं बैठूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
हंता-अहंता-पदम्
213. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हंता णामेगे सुमणे भवति, हंता णामेगे दुम्मणे भवति, हंता णामेेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
हत्वा-अहत्वा-पद
213. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मारने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरूष मारने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष मारने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
214. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हणामीतेगे सुमणे भवति, हणामीतेगे दुम्मणे भवति, हणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
214. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मारता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष मारता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष मारता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
215. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, हणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, हणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
215. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मारूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष मारूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष मारूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
216. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अहंता णामेगे सुमणे भवति, अहंता णामेगे दुम्मणे भवति, अहंता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
216. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न मारने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न मारने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न मारने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
217. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-ण हणामीतेगे सुमणे भवति, ण हणामीतेगे दुम्मणे भवति, ण हणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
217. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न मारता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न मारता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न मारता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
218. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण हणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण हणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण हणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
218. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न मारूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न मारूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न मारूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
छिंदित्ता-अछिंदित्ता-पदं
219. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-छिंदित्ता णामेगे सुमणे भवति, छिंदित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, छिंदित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
छित्त्वा-अछित्त्वा-पद
219. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
220. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- छिंदामीतेगे सुमणे भवति, छिंदामीतेगे दुम्मणे भवति, छिंदामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
220. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
221. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- छिंदिस्सामीतेगे सुमणे भवति, छिंदिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, छिंदिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
221. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
222. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-अछिंदित्ता णामेगे सुमणे भवति, अछिंदित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अछिंदित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
222. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन न करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
223. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-ण छिंदामीतेगे सुमणे भवति, ण छिंदामीतेगे दुम्मणे भवति, ण छिंदामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
223. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
224. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण छिंदिस्सामीतगे सुमणे भवति, ण छिंदिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण छिंदिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
224. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष छेदन नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष छेदन नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष छेदन नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
बूइत्ता-अबूइत्ता-पदं
225. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बूइत्ता णामेगे सुमणे भवति, बूइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, बूइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
उक्त्वा-अनुक्त्वा-पद
225. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोलने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बोलने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बोलने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
226. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बेमीतेगे सुमणे भवति, बेमीतेगे दुम्मणे भवति, बेमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
226. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोलता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बोलता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बोलता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
227. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बोच्छामीतेगे सुमणे भवति, बोच्छामीतेगे दुम्मणे भवति, बोच्छामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
227. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोलूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बोलूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बोलूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
228. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अबूइत्ता णामेगे सुमणे भवति, अबूइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अबूइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
228. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न बोलने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न बोलने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न बोलने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
229. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण बेमीतेगे सुमणे भवति, ण बेमीतेगे दुम्मणे भवति, ण बेमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
229. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोलता नहीं हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष बोलता नहीं हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष बोलता नहीं हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
230. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण बोच्छामीतेगे सुमणे भवति, ण बोच्छामीतेगे दुम्मणे भवति, ण बोच्छामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
230. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं बोलूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं बोलूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं बोलूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
भासित्ता-अभासित्ता-पदं
231. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भासित्ता णामेगे सुमणे भवति, भासित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, भासित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
भाषित्वा-अभाषित्वा-पद
231. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष संभाषण करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
232. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भासामीतेगे सुमणे भवति, भासामीतेगे दुम्मणे भवति, भासामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
232. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण करता हूं, इसलिए दुर्मनस्क होते हैं 3. कुछ पुरुष संभाषण करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
233. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, भासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, भासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
233. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष संभाषण करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
234. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अभासित्ता णामेगे सुमणे भवति, अभासित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अभासित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
234. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण न करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष संभाषण न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
235. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण भासामीतेगे सुमणे भवति, ण भासामीतेगे दुम्मणे भवति, ण भासामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
235. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
236. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण भासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण भासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण भासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
236. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष संभाषण नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
दच्चा-अदच्चा-पदं
237. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दच्चा णामेगे सुमणे भवति, दच्चा णामेगे दुम्मणे भवति, दच्चा णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
दत्त्वा-अदत्त्वा-पद
237. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष देने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष देने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष देने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
238. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- देमीतेगे सुमणे भवति, देमीतेगे दुम्मणे भवति, देमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
238. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष देता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष देता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं 3. कुछ पुरुष देता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
239. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-दासामीतेगे सुमणे भवति, दासामीतेगे दुम्मणे भवति, दासामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
239. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष देऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष देऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष देऊंगा इसलिए नसुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
240. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अदच्चा णामेगे सुमणे भवति, अदच्चा णामेगे दुम्मणे भवति, अदच्चा णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
240. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न देने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न देने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न देने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
241. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण देमीतेगे सुमणे भवति, ण देमीतेगे दुम्मणे भवति, ण देमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
241. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष देता नहीं हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष देता नहीं हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष देता नहीं हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
242. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण दासामीतेगे सुमणे भवति, ण दासामीतेगे दुम्मणे भवति, ण दासीमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
242. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं देऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं देऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं देऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
भुंजित्ता-अभुंजित्ता-पदम्
243. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भुंजित्ता णामेगे सुमणे भवति, भुंजित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, भुंजित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
भुक्त्वा-अभुक्त्वा-पद
243. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
244. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भुंजामीतेगे सुमणे भवति, भुंजामीतेगे दुम्मणे भवति, भुंजामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
244. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
245. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भुंजिस्सामीतेगे सुमणे भवति, भुंजिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, भुंजिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
245. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
246. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अभुंजित्ता णामेगे सुमणे भवति, अभुंजित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अभुंजित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
246. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन न करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
247. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- यण भुंजामीतेगे सुमणे भवति, ण भुंजामीतेगे दुम्मणे भवति, ण भुंजामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
247. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
248. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण भुंजिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण भुंजिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण भुंजिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
248. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भोजन नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष भोजन नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष भोजन नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
लभित्ता-अलभित्ता-पदं
249. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- लभित्ता णामेगे सुमणे भवति, लभित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, लभित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
लब्ध्वा-अलब्ध्वा-पद
249. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
250. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- लभामीतेगे सुमणे भवति, लभामीतेगे दुम्मणे भवति, लभामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
250. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
251. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- लभिस्सामीतेगे सुमणे भवति, लभिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, लभिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
251. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
252. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अलभित्ता णामेगे सुमणे भवति, अलभित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अलभित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
252. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त न करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
253. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण लभामीतेगे सुमणे भवति, ण लभामीतेगे दुम्मणे भवति, ण लभामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
253. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
254. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण लभिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण लभिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण लभिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
254. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्राप्त नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
पिबित्ता-अपिबित्ता-पदं
255. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पिबित्ता णामेगे सुमणे भवति, पिबित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, पिबित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
पीत्वा-अपीत्वा-पद
255. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पीने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पीने के बाद दुर्मनस्क होते हैं 3. कुछ पुरुष पीने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
256. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-पिबामीतेगे सुमणे भवति, पिबामीतेगे दुम्मणे भवति, पिबामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
256. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पीता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पीता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पीता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
257. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पिबिस्सामीतेगे सुमणे भवति, पिबिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, पिबिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
257. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पीऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पीऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पीऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
258. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अपिबित्ता णामेगे सुमणे भवति, अपिबित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अपिबित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
258. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न पीने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न पीने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न पीने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
259. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-ण पिबामीतेगे सुमणे भवति, ण पिबामीतेगे दुम्मणे भवति, ण पिबामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
259. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं पीता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं पीता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं पीता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
260. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण पिबिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण पिबिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण पिबिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
260. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं पीऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं पीऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं पीऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
सुइत्ता-असुइत्ता-पदं
261. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुइत्ता णामेगे सुमणे भवति, सुइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, सुइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
सुप्त्वा-असुप्त्वा-पद
261. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सोने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष सोने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष सोने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
262. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुआमीतेगे सुमणे भवति, सुआमीतेगे दुम्मणे भवति, सुआमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
262. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सोता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष सोता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष सोता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
263. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुइस्सामीतेगे सुमणे भवति, सुइस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, सुइस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
263. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सोऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष सोऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष सोऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
264. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- असुइत्ता णामेगे सुमणे भवति, असुइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, असुइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
264. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न सोने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न सोने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न सोने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
265. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण सुआमीतेगे सुमणे भवति, ण सुआमीतेगे दुम्मणे भवति, ण सुआमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
265. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सोता नहीं हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष सोता नहीं हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष सोता नहीं हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
266. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता तं जहा- ण सुइस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण सुइस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण सुइस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
266. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं सोऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं सोऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं सोऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
जुज्झित्ता-अजुज्झित्ता-पदं
267. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुज्झित्ता णामेगे सुमणे भवति, जुज्झित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, जुज्झित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
युद्ध्वा-अयुद्ध्वा-पद
267. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
268. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुज्झामीतेगे सुमणे भवति, जुज्झामीतेगे दुम्मणे भवति, जुज्झामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
268. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
269. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुज्झिस्सामीतेगे सुमणे भवति, जुज्झिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, जुज्झिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
269. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
270. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अजुज्झित्ता णामेगे सुमणे भवति, अजुज्झित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अजुज्झित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
270. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
271. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण जुज्झामीतेगे सुमणे भवति, ण जुज्झमीतेगे दुम्मणे भवति, ण जुज्झामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
271. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
272. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण जुज्झिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण जुज्झिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण जुज्झिस्सामीतेगे णोसुमणे- णोदुम्मणे भवति।
272. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष युद्ध नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
जइत्ता-अजइत्ता-पदं
273. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता तं जहा- जइत्ता णामेगे सुमणे भवति, जइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, जइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
जित्वा-अजित्वा-पद
273. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जीतने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जीतने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष जीतने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
274. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जिणामीतेगे सुमणे भवति, जिणामीतेगे दुम्मणे भवति, जिणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
274. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जीतता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जीतता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष जीतता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
275. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जिणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, जिणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, जिणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
275. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जीतूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जीतूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं। 3. कुछ पुरुष जीतूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
276. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अजइत्ता णामेगे सुमणे भवति, अजइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अजइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
276. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष न जीतने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष न जीतने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष न जीतने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
277. तओ परिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण जिणामीतेगे सुमणे भवति, ण जिणामीतेगे दुम्मणे भवति, ण जिणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
277. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जीतता नहीं हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष जीतता नहीं हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष जीतता नहीं हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
278. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण जिणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण जिणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण जिणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
278. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं जीतूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष नहीं जीतूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष नहीं जीतूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
पराजिणित्ता-अपराजिणित्ता-पदं
279. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पराजिणित्ता णामेगे सुमणे भवति, पराजिणित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, पराजिणित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
पराजित्य-अपराजित्य-पद
279. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित करने के बाद न सुमनस्क हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
280. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पराजिणामीतेगे सुमणे भवति, पराजिणामीतेगे दुम्मणे भवति, पराजिणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
280. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
281. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पराजिणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, पराजिणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, पराजिणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
281. पुरुष तीन प्रकार के हाते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
282. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अपराजिणित्ता णामेगे सुमणे भवति, अपराजिणित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, अपराजिणित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
282. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित नहीं करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित नहीं करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित नहीं करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
283. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण पराजिणामीतेगे सुमणे भवति, ण पराजिणामीतेगे दुम्मणे भवति, ण पराजिणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
283. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
284. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ण पराजिणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, ण पराजिणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, ण पराजिणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।0
284. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पराजित नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष पराजित नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
सुणेत्ता-असुणेत्ता-पदं
285. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं सुणेत्ता णामेगे सुमणे भवति, सद्दं सुणेत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, सद्दं सुणेत्ता णामेगे णोसुमणे- णोदुम्मणे भवति।
श्रुत्वा-अश्रुत्वा-पद
285. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द सुनने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द सुनने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द सुनने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
286. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं सुणामीतेगे समणे भवति, सद्दं सुणामीतेगे दुम्मणे भवति, सद्दं सुणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
286. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द सुनता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द सुनता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द सुनता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
287. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं सुणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, सद्दं सुणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, सद्दं सुणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
287. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द सुनूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द सुनूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द सुनूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
288. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं असुणेत्ता णामेगे सुमणे भवति, सद्दं असुणेत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, सद्दं असुणेत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
288. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
289. तआ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं ण सुणामीतेगे सुमणे भवति, सद्दं ण सुणामीतेगे दुम्मणे भवति, सद्दं ण सुणामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
289. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
290. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सद्दं ण सुणिस्सामीतेगे सुमणे भवति, सद्दं ण सुणिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, सद्दं णसुणिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।0
290. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष शब्द नहीं सूनूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष शब्द नहीं सुनूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
पासित्ता-अपासित्ता-पदं
291. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं पासित्ता णामेगे सुमणे भवति, रूवं पासित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, रूवं पासित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
दृष्ट्वा-अदृष्ट्वा-पद
291. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप देखने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप देखने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप देखने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
292. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं पासामीतेगे सुमणे भवति, रूवं पासामीतेगे दुम्मणे भवति, रूवं पासामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
292. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप देखता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप देखता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप देखता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
293. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं पासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, रूवं पासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, रूवं पासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
293. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप देखूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप देखूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप देखूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
294. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं अपासित्ता णामेगे सुमणे भवति, रूवं अपासित्ता णामेगे दुम्मणे भवति, रूवं अपासित्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
294. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप न देखने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप न देखने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप न देखने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
295. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं ण पासामीतेगे सुमणे भवति, रूवं ण पासामीतेगे दुम्मणे भवति, रूवं ण पासामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
295. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप नहीं देखता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप नहीं देखता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप नहीं देखता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
296. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं ण पासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, रूवं ण पासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, रूवं ण पासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
296. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप नहीं देखूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रूप नहीं देखूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रूप नहीं देखूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
अग्घाइत्ता-अणग्घाइत्ता-पदं
297. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंधं अग्घाइत्ता णामेगे सुमणे भवति, गंधं अग्घाइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, गंधं अग्घाइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
घ्रात्वा-अघ्रात्वा-पद
297. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गंध लेने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध लेने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध लेने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
298. तओ पुरिजाया पण्णत्ता, तं जहा-गंधं अग्घामीतेगे सुमणे भवति, गंधं अग्घामीतेगे दुम्मणे भवति, गंधं अग्घामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
298. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गंध लेता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध लेता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध लेता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
299. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंधं अग्घाइस्सामीतेगे सुमणे भवति, गंधं अग्घाइस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, गंधं अग्घाइस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
299. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गंध लेऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध लेऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध लेऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
300. तओ पुरिसाजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंधं अणग्घाइत्ता णामेगे समणे भवति, गंधं अणग्घाइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, गंधं अणग्घाइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
300. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गंध नहीं लेने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध नहीं लेने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध नहीं लेने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
301. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंधं ण अग्घामीतेगे सुमणे भवति, गंधं ण अग्घामीतेगे दुम्मणे भवति, गंधं ण अग्घामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
301. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गंध नहीं लेता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध नहीं लेता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध नहीं लेता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
302. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गंधं ण अग्घाइस्सामीतेगे सुमणे भवति, गंधं ण अग्घाइस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, गंधं ण अग्घाइस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
302. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष नहीं लेऊंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष गंध नहीं लेऊंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष गंध नहीं लेऊंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
आसाइत्ता-अणासाइत्ता-पदं
303. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं आसाइत्ता णामेगे सुमणे भवति, रसं आसाइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, रसं आसाइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
आस्वाद्य-अनास्वाद्य-पद
303. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रस चखने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस चखने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस चखने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
304. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं आसादेमीतेगे सुमणे भवति, रसं आसादेमीतेगे दुम्मणे भवति, रसं आसादेमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
304. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रस चखता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस चखता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस चखता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
305. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं आसादिस्सामीतेगे सुमणे भवति, रसं आसादिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, रसं आसादिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
305. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रस चखूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस चखूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस चखूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
306. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं अणासाइत्ता णामेगे सुमणे भवति, रसं अणासाइत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, रसं अणासाइत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
306. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुुरुष रस न चखने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस न चखने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस न चखने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
307. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं ण आसादेमीतेगे सुमणे भवति, रसं ण आसादेमीतेगे दुम्मणे भवति, रसं ण आसादेमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
307. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रस नहीं चखता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस नहीं चखता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस नहीं चखता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
308. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रसं ण आसादिस्सामीतेगे सुमणे भवति, रसं ण आसादिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, रसं ण आसादिस्सामी-तेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
308. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रस नहीं चखूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष रस नहीं चखूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष रस नहीं चखूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
फासेत्ता-अफासेत्ता-पदं
309. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं फासेत्ता णामेगे सुमणे भवति, फासं फासेत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, फासं फासेत्ता णामेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
स्पृष्ट्वा-अस्पृष्ट्वा-पद
309. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श करने के बाद सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श करने के बाद दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श करने के बाद न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
310. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं फासेमीतेगे सुमणे भवति, फासं फासेमीतेगे दुम्मणे भवति, फासं फासेमीतेगे णोसुमणे- णोदुम्मणे भवति।
310. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
311. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं फासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, फासं फासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, फासं फासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
311. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
312. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं अफासेत्ता णामेगे समणे भवति, फासं अफासेत्ता णामेगे दुम्मणे भवति, फासं अफासेत्ता णामेगे णोसमणे-णोदुम्मणे भवति।
312. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श न करने पर सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श न करने पर दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श न करने पर न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
313. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं ण फासेमीतेगे सुमणे भवति, फासं ण फासेमीतेगे दुम्मणे भवति, फासं ण फासेमीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति।
313. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
314. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- फासं ण फासिस्सामीतेगे सुमणे भवति, फासं ण फासिस्सामीतेगे दुम्मणे भवति, फासं ण फासिस्सामीतेगे णोसुमणे-णोदुम्मणे भवति0।
314. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करूंगा इसलिए सुमनस्क होते हैं, 2. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करूंगा इसलिए दुर्मनस्क होते हैं, 3. कुछ पुरुष स्पर्श नहीं करूंगा इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
गरहिअ-पदं
315. तओ ठाणा णिसीलस्स णिव्वयस्स णिग्गुणस्स णिम्मेरस्स णिप्पच्च-क्खाणबपोसहोववासस्स गरहिता भवंति, तं जहा- अस्सिं लोगे गरहिते भवइ, उववाते गरहिते भवइ, आयाती गरहिता भवइ।
गर्हित-पद
315. शील, व्रत, गुण, मर्यादा, प्रत्याख्यान और पौषधोपवास से रहित पुरुष के तीन स्थान गर्हित होते हैं- 1. इहलोक (वर्तमान) गर्हित होता है, 2. उपपात (देवलोक तथा नर्क का जन्म) गर्हित होता है, 3. आगामी जन्म (देवलोक या नरक के बाद होने वाला मनुष्य या तिर्यंच का जन्म) गर्हित होता है।
पसत्थ-पदं
316. तओ ठाणा सुसीलस्स सुव्वयस्स सगुणस्स समेरस्स सपच्चक्खण-पोसहोववासस्स पसत्था भवंति, तं जहा- अस्सिं लोगे पसत्थे भवति, उववाए पसत्थे भवति, आजाती पसत्था भवति।
प्रशस्त-पद
316. शील, व्रत, गुण, मर्यादा, प्रत्याख्यान और पौषधोपवास ये युक्त पुरुष के तीन स्थान प्रशस्त होते हैं- 1. इहलोक प्रशस्त होता है, 2. उपपात प्रशस्त होता है, 3. आगामी जन्म (देवलोक या नरक के बाद होने वाला मनुष्य जन्म) प्रशस्त होता है।
जीव-पदं
317. तिविधा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थी, पुरिसा, णपुंसगा।
जीव-पद
317. संसारी जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री, 2. पुरुष, 3. नपुंसक।
318. तिविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा-सम्मद्दिट्ठी, मिच्छाद्दिट्ठी, सम्मामिच्छद्दिट्ठी। अहवा तिविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- पज्जत्तगा, अपज्जत्तगा, णोपज्जत्तगा-णोऽपज्जत्तगा। परित्ता, अपरित्ता, णोपरित्ताणोऽपरित्ता। सुहुमा, बायरा, णोसुहुमा-णोबायरा। सण्णी, असण्णी, णोसण्णी-णोऽसण्णी। भवी, अभवी, णोभवी-णोऽभवी।
318. सब जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. सम्यग्-दृष्टि, 2. मिथ्या-दृष्टि, 3. सम्यग्-मिथ्या-दृष्टि। अथवा-सब जीव तीन प्रकार के होते हैं-1. पर्याप्त, 2. अपर्याप्त, 3. न पर्याप्त न अपर्याप्त सिद्ध। 1. प्रत्येक शरीरी (एक शरीर में एक जीव वाला), 2. साधारण शरीरी (एक शरीर में अनंत जीव वाला), 3. न प्रत्येक शरीर न साधारण शरीर-सिद्ध। 1. सूक्ष्म, 2. बादर, 3. न सूक्ष्म न बादर-सिद्ध। 1. संज्ञी-समनस्क, 2. असंज्ञी-असमनस्क, 3. न संज्ञी न असंज्ञी-सिद्ध। 1. भव्य, 2. अभव्य, 3. न भव्य न अभव्य-सिद्ध।
लोगठिति-पदं
319. तिविधा लोगठिती पण्णत्ता, तं जहा- आगासपइट्ठिए वाते, वातपतिट्ठिए उदही, उदहिपतिट्ठिया पुढवी।
लोकस्थिति-पद
319. लोक स्थिति तीन प्रकार की है- 1. आकाश पर वायु प्रतिष्ठित है, 2. वायु पर समुद्र प्रतिष्ठित है, 3. समुद्र पर पृथ्वी प्रतिष्ठित है।
दिसा-पदं
320. तओ दिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उड्ढा, अहा, तिरिया।
दिशा-पद
320. दिशाएं तीन हैं- 1. ऊर्ध्व, 2. अधः, 3. तिर्यक्।
321. तिहिं दिसाहिं जीवाणं गती पवत्तति- उड्ढाए, अहाए, तिरियाए।
321. तीन दिशाओं में जीवों की गति होती है-1. ऊर्ध्व दिशि में, 2. अधो दिशि में, 3. तिर्यक् दिशि में।
322. तिहिं दिसाहिं जीवाणं- आगती वक्कंती आहारे वुड्ढी णिवुड्ढी गतिपरियाए समुग्घाते कालसंजोगे दंसणा-भिगमे णाणा-भिगमे जीवाभिगमे पण्णत्ते, तं जहा-उड्ढाए, अहाए, तिरियाए।
322. तीन दिशाओं में जीवों की आगति, अवक्रांति, आहार, वृद्धि, हानि, गति-पर्याय, समुद्घात, काल-संयोग, दर्शना-भिगम, ज्ञाना-भिगम, जीवाभिगम होता है-1. ऊर्ध्व दिशि में, 2. अधो दिशि में, 3. तिर्यक् दिशि में।55
323. तिहिं दिसाहिं जीवाणं अजीवा-भिगमे पण्णत्ते, तं जहा- उड्ढाए, अहाए, तिरियाए।
323. तीन दिशाओं में जीवों का अजीवाभिगम होता है-1. ऊर्ध्व दिशि में, 2. अधो दिशि में, 3. तिर्यक् दिशि में।
324. एवं-पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं।
324. इसी प्रकार पंचेन्द्रिय तिर्यक् योनियों की गति, आगति आदि तीनों ही दिशाओं में होती है।
325. एवं-मणुस्साणवि।
325. इसी प्रकार मनुष्यों की गति, आगति आदि तीनों ही दिशाओं में होती है। त्रस-स्थावर-पद
तस-थावर-पदं
326. तिविहा तसा पण्णत्ता, तं जहा- तेउकाइया, वाउकाइया, उराला तसा पाणा।
त्रस-स्थावर-पद
326. त्रस56 जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. तेजस्कायिक, 2. वायुकायिक, 3. उदार त्रस प्राणी द्वीन्द्रिय आदि।
327. तिविहा थावरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वणस्सइकाइया।
327. स्थावर57 जीव तीन प्रकार के होते हैं- 1. पृथ्वीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. वनस्पतिकायिक।
अच्छेज्जादि-पदं
328. तओ अच्छेज्जा पण्णत्ता, तं जहा-समए, पदेसे, परमाणू।
अच्छेद्यआदि-पद
328. तीन अच्छेद्य होते हैं- 1. समय-काल का सबसे छोटा भाग, 2. प्रदेश-निरंश देश; वस्तु का सबसे छोटा भाग, 3. परमाणु-पुद्गल का सबसे छोटा भाग।
329. तओ अभेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
329. तीन अभेद्य होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
330. तओ अडज्झा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
330. तीन अदाह्य होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
331. तओ अगिज्झा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
331. तीन अग्राह्य होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
332. तओ अणड्ढा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
332. तीन अनर्ध होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
333. तओ अमज्झा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
333. तीन अमध्य होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
334. तओ अपएसा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
334. तीन अप्रदेश होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
335. तओ अविभाइमा पण्णत्ता, तं जहा- समए, पदेसे, परमाणू।
335. तीन अविभाज्य होते हैं- 1. समय, 2. प्रदेश, 3. परमाणु।
दुक्ख-पदं
336. अज्जोति! समणे भगवं महावीरे गोतमादी समणे णिग्गंथे आमंतेत्ता एवं वयासी- किंभया पाणा? समणाउसो! गोतमादी समणा णिग्गंथा समणं भगवं महावीरं उवसंकमंति, उवसंकमित्ता वंदंति णमंसंति, वंदित्ता णमंसित्ता एवं वयासी- णो खलु वयं देवाणुप्पिया! एयमट्ठं जाणामो वा पासामो वा। तं जदि णं देवाणुप्पिया! एयमट्ठं णो गिलायंति परिकहित्ताए, तमिच्छामो णं देवाणुप्पियाणं अंतिए एयमट्ठं जाणित्तए। अज्जोति! समणे भगवं महावीरे गोतमादी समणे निग्गंथे आमंतेत्ता एवं वयासी-दुक्खभया पाणा समणाउसो! से णं भंते! दुक्खे केण कडे? जीवेणं कडे पमादेणं। से णं भंते! दुक्खे कहं वेइज्जति? अप्पमाएणं।
दुःख-पद
336. आर्यो! श्रमण भगवान् महावीर ने गौतम आदि श्रमण निर्ग्रंथों को आमंत्रित कर कहा- आयुष्मान्! श्रमणों! जीव किससे भय खाते हैं? गौतम आदि श्रमण निर्ग्रंथ भगवान् महावीर के निकट आए, निकट आकर वंदन-नमस्कार किया, वंदन-नमस्कार कर बोले-देवानुप्रिय! हम इस अर्थ को नहीं जान रहे हैं, नहीं देख रहे हैं।यदि देवानुप्रिय को इस अर्थ का परिकथन करने में खेद न हो तो हम देवानुप्रिय के पास इसे जानना चाहेंगे। आर्यों! श्रमण भगवान् महावीर ने गौतम आदि श्रमण-निर्ग्रंथों को आमंत्रित कर कहा-आयुष्मान्! श्रमणों! जीव दुःख से भय खाते हैं। तो भगवान्! दुःख किसके द्वारा किया गया है? जीवों के द्वारा, अपने प्रमाद से। तो भगवान्! दुःखों का वेदन (क्षय) कैसे होता है? जीवों के द्वारा, अपने ही अप्रमाद से।
337. अण्णउत्थिया णं भंते! एवं आइक्खंति एवं भासंति एवं पण्णवेंति एवं परूवेंति कहण्णं समणाणं णिग्गंथाणं किरिया कज्जति? तत्थ जा सा कडा कज्जइ, णो तं पुच्छंति। तत्थ जा सा कडा णो कज्जति, णो तं पुच्छंति। तत्थ जा सा अकडा णो कज्जति, णो तं पुच्छंति। से एवं वत्तव्वं सिया? अकिच्चं दुक्खं, अफुसं दुक्खं, अकज्जमाणकडं दुक्खं, अकट्टु-अकट्टु पाणा भूया जीवा सत्ता वेयणं वेदेंतित्ति वत्तव्वं। जे ते एवमाहंसु, मिच्छा ते एवमाहंसु। अहं पुण एवमाइक्खामि एवं भासामि एवं पण्णवेमि एवं परूवेमि-किच्चं दुक्खं, फुसं दुक्खं, कज्जमाणकडं दुक्खं, कट्टु-कट्टु पाणा भूया जीवा सत्ता वेयणं वेयंतित्ति वत्तव्वयं सिया।
337. भंते! कुछ अन्य यूथक संप्रदाय (दूसरे संप्रदाय वाले) ऐसा आख्यान करते हैं, भाषण करते हैं, प्रज्ञापन करते हैं, प्ररूपण करते हैं कि क्रिया करने के विषय में श्रमण-निर्ग्रंथों का क्या अभिमत है? जो की हुई होती है, उसका यहां प्रश्न नहीं है।58 जो की हुई नहीं होती, उसका भी यहां प्रश्न नहीं है। जो नहीं की हुई नहीं होती, उसका भी यहां प्रश्न नहीं है। किंतु जो नहीं की हुई है, उसका यहां प्रश्न है। उनकी वक्तव्यता ऐसी है-1. दुःख अकृत्य है-आत्मा के द्वारा नहीं किया जाता, 2. दुःख अस्पृश्य है-आत्मा से उसका स्पर्श नहीं होता, 3. दुःख अक्रियमाण-कृत है वह आत्मा के द्वारा नहीं किए जाने पर होता है। उसे बिना किए ही प्राण-भूत-जीव-सत्त्व उसका वेदन करते हैं। आयुष्मान्! श्रमणों! जिन्होंने ऐसा कहा है उन्होंने मिथ्या कहा है। मैं ऐसा आख्यान करता हूं, भाषण करता हूं, प्रज्ञापन करता हूं, प्ररूपण करता हूं कि दुःख कृत्य है आत्मा के द्वारा किया जाता है। दुःख स्पृश्य है-आत्मा से उसका स्पर्श होता है। दुःख क्रियमाण-कृत है-वह आत्मा के द्वारा किए जाने पर होता है। उसे कर-कर के ही प्राण-भूत-जीव-सत्त्व उसका वेदन करते हैं।58
आलोयणा-पदं
338. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु-णो आलोएज्जा णो पडिक्कमेज्जा णो णिंदेज्जा णो गरिहेज्जा णो विउट्टेज्जा णो विसोहेज्जा णो अकरणयाए अब्भु-ट्ठेज्जा णो अहारिहं पायच्छित्तं तवो-कम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा-अकरिंसु वाहं, करेमि, वाहं, कस्सिामि वाहं।
आलोचना-पद
338. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्त तथा विशुद्धि नहीं करता, फिर ऐसा नहीं करूंगा-ऐसा संकल्प नहीं करता और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार नहीं करता-मैंने अकरणीय किया है, मैं अकरणीय कर रहा हूं, मैं अकरणीय करूंगा।
339. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- णो आलोएज्जा णो पडिक्कमेज्जा णो णिंदेज्जा णे गरिहेज्जा णो विउट्टेज्जा णो विसोहेज्जा णो अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा णो अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं0 पडिवज्जेज्जा, तं जहा-अकित्ती वा मे सिया, अवण्णे वा मे सिया, अविणए वा मे सिया।
339. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि नहीं करता, फिर ऐसा नहीं करूंगा-ऐसा संकल्प नहीं करता और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार नहीं करता-मेरी अकीर्ति होगी, मेरा अवर्ण होगा, दूसरों के द्वारा मेरा अविनय होगा।
340. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- णो आलोएज्जा णो पडिक्कमेज्जा णो णिंदेज्जा णो गरिहेज्जा णो विउट्टेज्जा णे विसोहेज्जा णो अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा णो अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं0 पडिवज्जेज्जा, तं जहा-कित्ती वा मे परिहाइस्सति, जसे वा मे परिहाइस्सति, पूयासक्कारे वा मे परिहाइस्सति।
340. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि नहीं करता, फिर ऐसा नहीं करूंगा-ऐसा संकल्प नहीं करता और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार नहीं करता-मेरी कीर्ति कम होगी, मेरा यशः कम होगा, मेरा पूजा-सत्कार कम होगा।
341. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरिहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा-माइस्स णं अस्सिं लोगे गरहिए भवति, उववाए गरहिए भवति, आयाती गरहिया भवति।
341. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता है, फिर ऐसा नहीं करूंगा-ऐसा संकल्प नहीं करता है और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करता है-मायावी का वर्तमान जीवन गर्हित हो जाता है, उपपात गर्हित हो जाता है, आगामी जन्म (देवलोक या नरक के बाद होने वाला मनुष्य या तिर्यंच का जन्म) गर्हित हो जाता है।
342. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरिहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्टेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा- अमाइस्स णं अस्सिं लोगे पसत्थे भवति, उववाते पसत्थे भवति, आयाती पसत्था भवति।
342. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता है, फिर ऐसा नहीं करूंगा-ऐसा संकल्प करता है और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करता है- ॠजु मनुष्य का वर्तमान जीवन प्रशस्त होता है, उपपात प्रशस्त हो जाता है, आगामी जन्म (देवलोक या नरक के बाद होने वाला मनुष्य जन्म) प्रशस्त होता है।
343. तिहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरिहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा-णाणट्ठयाए, दंसणट्ठयाए, चरित्तट्ठयाए।
343. तीन कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निंदा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता है, फिर ऐसा नहीं करूंगा ऐसा संकल्प करता है और यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करता है-ज्ञान के लिए, दर्शन के लिए, चरित्र के लिए।
सुयधर-पदं
344. तओ पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-सुत्तधरे, अत्थधरे, तदुभयधरे।
श्रुतधर-पद
344. पुरुष तीन प्रकार के होते हैं- 1. सूत्रधर, 2. अर्थधर, 3. तदुभय-सुत्रार्थधर।
उपधि-पदं
345. कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा तओ वत्थाइं धारित्तए वा परिहरित्तए वा, तं जहा- जंगिए, भंगिए, खोमिए।
उपधि-पद
345. निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां तीन प्रकार के वस्त्र धारण कर सकते हैं और काम में ले सकते हैं- 1. ऊन के, 2. अलसी के, 3. रुई के।
346. कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा तओ पायाइं धारित्तए वा परिहरित्तए वा, तं जहा- लाउयपादे वा, दारुपादे वा, मट्टियापादे वा।
346. निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां तीन प्रकार के पात्र धारण कर सकते हैं- 1. तुंबा, 2. काष्ठ पात्र, 3. मृत् पात्र।
347. तिहिं ठाणेहिं वत्थं धरेज्जा, तं जहा-हिरिपत्तियं, दुगुंछापत्तियं, परीसहवत्तियं।
347. निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियां तीन कारणों से वस्त्र धारण कर सकते हैं-1. लज्जा निवारण के लिए, 2. जुगुप्सा (घृणा) निवारण के लिए, 3. परीषह निवारण के लिए।
आयारक्ख-पदं
348. तओ आयरक्खा पण्णत्ता, तं जहा- धम्मियाए पडिचोयणाए पडिचोएत्ता भवति, तुसिणीए वा सिया, उट्ठित्ता वा आताए एगंतमंतम- वक्कमेज्जा।
आत्मरक्ष-पद
348. तीन आत्म-रक्षक होते हैं- 1. अकरणीय कार्य में प्रवृत्त व्यक्ति को धार्मिक प्रेरणा से प्रेरित करने वाला, 2. प्रेरणा न देने की स्थिति में मौन रहने वाला, 3. मौन और उपेक्षा न करने की स्थिति में वहां से उठकर एकांत में चले जाने वाला।
वियड-दत्ति-पदं
349. णिग्गंथस्स णं गिलायमाणस्स कप्पंति तओ वियडदत्तीओ पडिग्गाहित्तते, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
विकट-दत्ति-पद
349. ग्लान निर्ग्रंथ तीन प्रकार की विकट-दत्तियां59 ले सकता है- 1. उत्कृष्ट-पर्याप्त चल या कलमी चावल की कांजी, 2. मध्यम-कई बार किंतु अपर्याप्त जल या साठी चावल की कांजी, 3. जघन्य-एक बार पीए उतना जल, तृण धान्य की कांजी या गर्म पानी।
विसंभोग-पदं
350. तिहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे साहम्मियं संभोगियं विसंभोगियं करेमाणे णातिक्कमति, तं जहा- सयं वा दट्ठुं, सड्ढयस्स वा णिसम्म तच्चं मोसं आउट्टति, चउत्थं णो आउट्टति।
विसंभोग-पद
350. तीनों कारणों से श्रमण निर्ग्रंथ अपने साधर्मिक, सांभोगिक60 को विसंभोगिक करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता-1. स्वयं किसी को सामाचारी के प्रतिकूल आचरण करते हुए देखकर, 2. श्राद्ध (विश्वास पात्र) से सुनकर, 3. तीन बार मृषा (अनाचार) का प्रायश्चित्त देने के बाद चौथी बार प्रायश्चित्त विहित नहीं होने के कारण।
अणुण्णादि-पदं
351. तिविधा अणुण्णा पण्णत्ता, तं जहा- आयरियत्ताए, उवज्झायत्ताए, गणित्ताए।
अनुज्ञआदि-पद
351. अनुज्ञा61 तीन प्रकार की होती है- 1. आचार्यत्व की, 2. उपाध्यायत्व की, 3. गणित्व की।
352. तिविधा समणुण्णा पण्णत्ता, तं जहा- आयरियत्ताए, उवज्झायत्ताए, गणित्ताए।
352. समनुज्ञा62 तीन प्रकार की होती है- 1. आचार्यत्व की, 2. उपाध्यायत्व की, 3. गणित्व की।
353. तिविधा उवसंपया पण्णत्ता, तं जहा-आयरियत्ताए, उवज्झायत्ताए, गणित्ताए।
353. उपसंपदा63 तीन प्रकार की होती है- 1. आचार्यत्व की, 2. उपाध्यायत्व की, 3. गणित्व की।
354. तिविधा विजहणा पण्णत्ता, तं जहा- आयरियत्ताए, उवज्झायत्ताए, गणित्ताए।
354. विहान64 तीन प्रकार का होता है- 1. आचार्यत्व का, 2. उपाध्यायत्व का, 3. गणित्व का।
वयण-पदं
355. तिविहे वयणे पण्णत्ते, तं जहा- तव्वयणे, तदण्णवयणे, णोअवयणे।
वचन-पद
355. वचन तीन प्रकार का होता है- 1. तद्वचन-विवक्षित वस्तु का कथन, 2. तदन्यवचन-विवक्षित वस्तु से भिन्न वस्तु का कथन, 3. नोअवचन-शब्द का अर्थहीन व्यापार।
356. तिविहे अवयणे पण्णत्ते, तं जहा- णोतव्वयणे, णोतदण्णवयणे, अवयणे।
356. अवचन तीन प्रकार का होता है- 1. नोतद्वचन-विवक्षित वस्तु का अकथन, 2. नोतदन्यवचन-विवक्षित वस्तु से भिन्न वस्तु का कथन, 3. अवचन-वचन-निवृत्ति।
मण-पदं
357. तिविहे मणे पण्णत्ते, तं जहा- तम्मणे, तयण्णमणे, णोअमणे।
मनः-पद
357. मन तीन प्रकार का होता है- 1. तन्मन-लक्ष्य में लगा हुआ मन, 2. तदन्यमन-अलक्ष्य में लगा हुआ मन, 3. नोअमन-मन का लक्ष्य हीन व्यापार।
358. तिविहे अमण पण्णत्ते, तं जहा- णोतम्मणे, णोतयण्णमणे, अमणे।
358. अमन तीन प्रकार का होता है- 1. नोतन्मन-लक्ष्य में नहीं लगा हुआ मन, 2. नोतदन्यमन-लक्ष्य में लगा हुआ मन, 3. अमन-मन की अप्रवृत्ति।
वुट्ठि-पदं
359. तिहिं ठाणेहिं अप्पवुट्ठीकाए सिया, तं जहा- 1. तस्सिं च णं देसंसि वा पदेसंसि वा णो बहवे उदगजोणिया जीवा य पोग्गला य उदगत्ताते वक्कमंति विउक्कमंति चयंति उववज्जंति, 2. देवा णागा जक्खा भूता णो सम्ममाराहिता भवंति, तत्थ समुट्ठियं उदगपोग्गलं परिणतं वासितुकामं अण्णं देसं साहरंति, 3. अब्भवद्दलगं च णं समुट्ठितं परिणतं वासितुकामं वाउकाए विधुणति- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं अप्पवुट्ठिगाए सिया।
वृष्टि-पद
359. तीन कारणों से अल्प वृष्टि होती है- 1. किसी देश या प्रदेश में (क्षेत्र या स्वभाव से) पर्याप्त मात्रा में उदकयोनिक जीव और पुद्गलों के उदक रूप में उत्पन्न और नष्ट तथा नष्ट और उत्पन्न होने से। 2. देव, नाग, यक्ष या भूत सम्यक् प्रकार से आराधित न होने पर उस देश में समुत्थित वर्षा में परिणत तथा बरसने ही वाले उदक-पुद्गलों (मेघों) का उनके द्वारा अन्य देश में संहरण होने से। 3. समुत्थित वर्षा में परिणत तथा बरसने ही वाले अभ्रवार्दकों के वायु द्वारा नष्ट होने से-इन तीनों कारणों से अल्प-वृष्टि होती है।
360. तिहिं ठाणेहिं महावुट्ठीकाए सिया, तं जहा- 1. तस्सिं च णं देसंसि वा पदेसंसि वा बहवे उदगजोणिया जीवा य पोग्गला य उदगत्ताए वक्कमंति विउक्कमंति चयंति उववज्जंति, 2. देवा णागा जक्खा भूता सम्ममा-राहिता भवंति, अण्णत्थ समुट्ठितं उदगपोग्गलं परिणयं वासिउकामं तं देसं साहरंति, 3. अब्भवद्दलगं च णं समुट्ठितं परिणयं वासितुकामं णो वाउआए विधुणति- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं महावुट्ठिकाए सिया।
360. तीन कारणों से महावृष्टि होती है- 1. किसी देश या प्रदेश में (क्षेत्र स्वभाव से) पर्याप्त मात्रा में उदकयोनिक जीव और पुद्गलों के उदक रूप में उत्पन्न और नष्ट होने तथा नष्ट और उत्पन्न होने से। 2. देव, नाग, यक्ष या भूत सम्यक् प्रकार से आराधित होने पर अन्यत्र समुत्थित, वर्षा में परिणत तथा बरसने ही वाले उदक-पुद्गलों का उनके द्वारा उस देश में संहरण होने से। 3. समुत्थित वर्षा में परिणत तथा बरसने ही वाले अभ्रवार्दलों के वायु द्वारा नष्ट न होने से-इन तीनों कारणों से महावृष्टि होती है।
अहुणोववण्ण-देव-पदं
361. तिहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएति हव्वमागच्छित्तए, तं जहा- 1. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, से णं माणुस्सए कामभोगे णो आढाति, णो परियाणाति, णो अट्ठं बंधति, णो णियाणं पगरेति, णो ठिइपकप्पं पगरेति, 2. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, तस्स णं माणुस्सए पेम्मे वोच्छिण्णे दिव्वे संकंते भवति, 3. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, तस्स णं एवं भवति-इण्हिं गच्छं मुहुत्तं गच्छं, तेणं कालेणमप्पाउया मणुस्सा कालधम्मुणा संजुत्ता भवंति- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएति हव्वमागच्छित्तए।
अधुनोपपन्न-देव-पद
361. तीनों कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किंतु आ नहीं सकता- 1. देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव दिव्य कामभोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त होकर मानवीय कामभोगों को न आदर देता है, न अच्छा जानता है, न प्रयोजन रखता, न निदान (उन्हें पाने का संकल्प) करता है और न स्थिति प्रकल्प (उनके बीच रहने की इच्छा) करता है, 2. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य काम-भोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त देव का मानुष्य-प्रेम व्युच्छिन्न हो जाता है तथा उसमें दिव्य-प्रेम संक्रांत हो जाता है। 3. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य कामभोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त देव सोचता है मैं अभी मनुष्य लोक में जाऊं, मुहूर्त्त भर में जाऊं। इतने में अल्पायुष्क65 मनुष्य कालधर्म को प्राप्त हो जाता है- इन तीन कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किंतु आ नहीं सकता।
362. तिहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्व-मागच्छित्तए, संचाएइ हव्वमागच्छित्तए। 1. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिते अगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णमेवं भवति-अत्थि णं मम माणुस्सए भवे आयरिएति वा उवज्झाएति वा पवत्तीति वा थेरेति वा गणीति वा गणधरेति वा गणावच्छेदेति वा, जेसिं पभावेणं मए इमा एतारूवा दिव्वा देविड्ढी दिव्वा देवजुत्ती दिव्वे देवाणुभावे लद्धे पत्ते अभिसमण्णागते, तं गच्छामि णं ते भगवंते वंदामि णमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि।
362. तीन कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है और आ भी सकता है- 1. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य काम- भोगों में अमूर्च्छित, अगृह, अबद्ध तथा अनासक्त देव सोचता है-मनुष्य लोक में मेरे मनुष्य भव के आचार्य66, उपाध्याय67, प्रवर्तक68, स्थविर69, गणी70, गणधर71, गणावच्छेदक72 हैं, जिनके प्रभाव से मुझे यह इस प्रकार की दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति, दिव्य देवानुभाव मिला है, प्राप्त हुआ है, अभिसमन्वागत (भोग्य अवस्था को प्राप्त) हुआ है, अतः मैं जाऊं और उन भगवान् को वंदन करूं, नमस्कार करूं, सत्कार करूं, सम्मान करूं तथा उन कल्याणकर, मंगल, ज्ञानस्वरूप देव की पर्युपासना करूं।
2. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिए अगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णं मेवं भवति-एस णं माणुस्सए भवे णाणीति वा तवस्सीति वा अतिदुक्कर-दुक्करकारगे, तं गच्छामि णं ते भगवंते वंदामि णमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि।
2. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य काम- भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध तथा अनासक्त देव सोचता है कि मनुष्य भव में अनेक ज्ञानी, तपस्वी तथा अतिदुष्कर तपस्या करने वाले हैं, अतः मैं जाऊं और उन भगवान् को वंदन करूं, नमस्कार करूं, सत्कार करूं, सम्मान करूं तथा उन कल्याणकर, मंगल, ज्ञान-स्वरूप देव की पर्युपासना करूं।
3. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिए अगिद्धे अगढिते0 अणज्झोववण्णे, तस्स णमेवं भवति- अत्थि णं मम माणुस्सए भवे माताति वा पियाति वा भायाति वा भगिणीति वा भज्जाति वा पुत्ताति वा धूयाति वा0 सुण्हाति वा, तं गच्छामि णं तेसिमंतियं पाउब्भवामि, पासंतु ता मे इमं एतारूवं दिव्वं देविड्ढिं दिव्वं देवजुत्तिं दिव्वं देवाणुभावं लद्धं पत्तं अभिसमण्णागयं- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्व-मागच्छित्तए, संचाएति हव्वमागच्छित्तए।
3. देवलोक में तत्काल उत्पन्न दिव्य काम- भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध तथा अनासक्त देव सोचता है- मेरे मनुष्य भव के माता, पिता, भ्राता, भगिनी, भार्या, पुत्र, पुत्री और पुत्र-वधू हैं, अतः मैं उनके पास जाऊं और उनके सामने प्रकट होऊं, जिससे मेरी इस प्रकार की दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव को-जो मुझे मिली है, प्राप्त हुई है, अभिसमन्वागत हुई है-देखें इन तीनों कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है और आ भी सकता है।
देवस्स मणट्ठिइ-पदं
363. तओ ठाणाइं देवे पीहेज्जा, तं जहा- माणुस्सगं भवं, आरिए खेत्ते जम्मं, सुकुलपच्चायातिं।
देव-मनःस्थिति-पद
363. देव तीन स्थानों की स्पृहा करता है- 1. मनुष्य भव की, 2. आर्य क्षेत्र में जन्म की, 3. सुकुल में प्रत्याजाति-उत्पन्न होने की।
364. तिहिं ठाणेहिं देवे परितप्पेज्जा, तं जहा- 1. अहो! णं मए संते बले संते वीरिए संते पुरिसक्कारपरक्कमे खेमंसि सुभिक्खंसि आयरिय-उवज्झाएहिं विज्जमाणेहिं कल्लसरीरेणं णो बहुए सुते अहीते, 2. अहो! णं मए इहलोगपडिबद्धेणं परलोगपरंमुहेणं विसयतिसितेणं णो दीहे सामण्णपरियाए अणुपालिते, 3. अहो! णं मए इड्ढि-रस-सायग-रुएणं भोगासंसगिद्धेणं णो विसुद्धे चरित्ते फासिते- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं देवे परितप्पेज्जा।
364. तीन कारणों से देव परितप्त होता है- 1. अहो! मैंने बल, वीर्य, पुरुषकार, पराक्रम, क्षेम, सुभिक्ष तथा आचार्य और उपाध्याय की उपस्थिति तथा नीरोग शरीर के होते हुए भी श्रुत का पर्याप्त अध्ययन नहीं किया। 2. अहो! मैंने विषय तृषित, इहलोक में प्रतिबद्ध और परलोक से विमुख होकर, श्रामण्य के दीर्घ पर्याय का पालन नहीं किया। 3. अहो! मैंने ॠद्धि, रस, सात को बड़ा मानकर, अप्राप्त भोगों में गृद्ध होकर विशुद्ध चरित्र का स्पर्श नहीं किया-इन तीनों कारणों से देव परितप्त होता है।
365. तिहिं ठाणेहिं देवे चइस्सामिति जाणइ, तं जहा- विमाणाभरणाइं णिप्पभाइं पासित्ता, कप्परूक्खगं मिलायमाणं पासित्ता, अप्पणो तेयलेस्सं परिहायमाणिं जाणित्ता- इच्चेएहिं तिहिं ठाणेहिं देवे चइस्सामित्ति जाणइ।
365. तीन हेतुओं से देव यह जान लेता है कि मैं च्युत होऊंगा- 1. विमान के आभरण को निष्प्रभ देखकर। 2. कल्प वृक्ष को मुर्झाया हुआ देखकर। 3. अपनी तेजोलेश्या (कान्ति) को क्षीण होती हुई जानकर- इन तीन हेतुओं से देव या जान लेता है-मैं च्युत होऊंगा।
366. तिहिं ठाणेहिं देवे उव्वेगमागच्छेज्जा, तं जहा- 1. अहो! णं मए इमाओ एतारूवाओ दिव्वाओ देविड्ढीओ दिव्वाओ देवजु-तीओ दिव्वाओ देवाणुभावाओ लद्धाओ पत्ताओ अभिसमण्णागताओ चइयव्वं भविस्सति, 2. अहो! णं मए माउओयं पिउसुक्कं तं तदुभयसंसट्ठं तप्पढमयाए आहारो आहारेयव्वो भविस्सति, 3. अहो! णं मए कलमलजंबालाए असुईए उव्वेयणियाए भीमाए गब्भवसहीए वसियव्वं भविस्सइ- इच्चेएहिं तिहिं ठाणेहिं देवे उव्वेग-मागच्छेज्जा।
366. तीन कारणों से देव उद्वेग को प्राप्त होता है- 1. अहो! मुझे इस प्रकार की उपार्जित, प्राप्त तथा अभिसमन्वागत दिव्य देवर्धि, दिव्य देवद्युति दिव्य देवानुभाव को छोड़ना पड़ेगा। 2. अहो! मुझे सर्वप्रथम माता के ओज तथा पिता के शुक्र के घोल का आहार लेना होगा। 3. अहो! मुझे असुरभि-पंकवाले, अपवित्र, उद्वेजनीय और भयानक गर्भाशय में रहना होगा इन तीन कारणों से देव उद्वेग को प्राप्त होता है।
विमाण-पदं
367. तिसंठिया विमाणा पण्णत्ता, तं जहा- वट्टा, तंसा, चउरंसा। 1. तत्थं णं जे ते वट्टा विमाणा, ते णं पुक्खरकण्णियासंठाणसंठिया सव्वओ समंता पागार-परिक्खित्ता एगदुवारा पण्णत्ता, 2. तत्थ णं जे ते तंसा विमाणा, ते णं सिंघाडगसंठाणसंठिता दुहतोपागार परिक्खित्ता एगतो वेइया-परिक्खित्ता तिदुवारा पण्णत्ता, 3. तत्थ णं जे ते चउरंसा विमाणा, ते णं अक्खाडगसंठाणसंठिता सव्वतो समंता वेइयापरिक्खत्ता चउदुवारा पण्णत्ता।
विमान-पद
367. विमान तीन प्रकार के संस्थान वाले होते हैं- 1. वृत्त, 2. त्रिकोण, 3. चतुष्कोण। 1. जो विमान वृत्त होते हैं वे पुष्कर-कर्णिका (पद्म-मध्य-भाग) संस्थान से संस्थित होते हैं, सब दिशाओं और विदिशाओं में चारदीवारी से घिरे होते हैं तथा उनके एक ही द्वार होता है। 2. जो विमान त्रिकोण होते हैं, वे सिंघाड़े के संस्थान से संस्थित होते हैं, दो और से चारदीवारी से घिरे हुए तथा एक ओर से वेदिका से घिरे हुए होते हैं तथा उनके तीन द्वार होते हैं। 3. जो विमान चतुष्कोण होते हैं, वे अखाड़े के संस्थान से संस्थित होते हैं, सब दिशाओं और विदिशाओं में वेदिकाओं से घिर हुए होते हैं तथा उनके चार द्वार होते हैं।
368. तिपतिट्ठिया विमाण पण्णत्ता, तं जहा- घणोदधिपतिट्ठिता, घणवातपइट्ठिता, ओवासंतरपइट्ठिता।
368. विमान त्रिप्रतिष्ठित होते हैं- 1. घनोदधि-प्रतिष्ठित, 2. घनवात-प्रतिष्ठित, 3. अवकाशान्तर-(आकाश) प्रतिष्ठित।
369. तिविधा विमाणा पण्णत्ता, तं जहा- अवट्ठिता वेउव्विता, पारिजाणिया।
369. विमान तीन प्रकार के होते हैं- 1. अवस्थित स्थायी बास के लिए, 2. विकृत अस्थायी बास के लिए निर्मित 3. पारियानिक यात्रार्थ निर्मित।
दिट्ठि-पदं
370. तिविधा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- सम्मादिट्ठी, मिच्छादिट्ठी, सम्मामिच्छादिट्ठी।
दृष्टि-पद
370. नैरयिक तीन प्रकार के होते हैं- 1. सम्यग्-दृष्टि, 2. मिथ्या-दृष्टि, 3. सम्यग्-मिथ्या-दृष्टि।
371. एवं-विगलिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
371. इसी प्रकार विकलेन्द्रियों को छोड़कर सभी दंडकों के तीन-तीन प्रकार हैं।
दुग्गति-सुगति-पदं
372. तओ दुग्गतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णेरइयदुग्गती, तिरिक्ख-जोणियदुग्गती, मणुयदुग्गती।
दुर्गति-सुगति-पद
372. दुर्गति तीन प्रकार की है- 1. नरक दुर्गति, 2. तिर्यक् योनिक दुर्गति, 3. मनुज दुर्गति।
373. तओ सुगतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सिद्धसोगती, देवसोगती, मणुस्ससोगती।
373. सुगति तीन प्रकार की है- 1. सिद्ध सुगति, 2. देव सुगति, 3. मनुष्य सुगति।
374. तओ दुग्गता पण्णत्ता, तं जहा- णेरइयदुग्गता, तिरिक्खजोणिय- दुग्गया, मणुस्सदुग्गता।
374. दुर्गत तीन प्रकार के हैं- 1. नैरयिक दुर्गत, 2. तिर्यक्-योनिक दुर्गत, 3. मनुष्य दुर्गत।
375. तओ सुगता पण्णत्ता, तं जहा- सिद्धसोगता, देवसुग्गता, मणुस्ससुग्गता।
275. सुगत तीन प्रकार के हैं-1. सिद्ध-सुगत, 2. देव-सुगत, 3. मनुष्य-सुगत।
तव-पाणग-पदं
376. चउत्थभत्तियस्स णं भिक्खुस्स कप्पंति तओ पाणगाइं पडिगाहित्तए, तं जहा- उस्सेइमे संसेइमे चाउलधोवणे।
तपः-पानक-पद
376. चतुर्थभक्त (उपवास) वाला भिक्षु तीन प्रकार के पानक73 ग्रहण कर सकता है- 1. उत्स्वेदिम-आटे का धोवन, 2. संसेकिम-सिझाए हुए केर आदि का धोवन, 3. चावल का धोवन।
377. छट्ठभत्तियस्स णं भिक्खुस्स कप्पंति तओ पाणगाइं पडिगाहित्तए, तं जहा- तिलोदए, तुसोदए, जवोदए।
377. छट्ठभक्त (बेले की तपस्या) वाला भिक्षु तीन प्रकार के पानक ले सकता है- 1. तिलोदक, 2. तुषोदक, 3. यवोदक।
378. अट्ठमभत्तियस्स णं भिक्खुस्स कप्पंति तओ पाणगाइं पडिगाहित्तए, तं जहा- आयामए, सोवीरए, सुद्धवियडे।
378. अट्ठभक्त (तेले की तपस्या) वाला भिक्षु तीन प्रकार के पानक ले सकता है- 1. आयामक-अवस्रावण-ओसामन। 2. सौवीरक-कांजी, 3. शुद्धविकट-उष्णोदक।
पिंडेसणा-पदं
379. तिविहे उवहडे पण्णत्ते, तं जहा-फलिओवहडे सुद्धोवहडे संसट्ठोवहडे।
पिण्डैषणा-पद
379. उपहृत भोजन तीन प्रकार का होता है- 1. फलिकोपहृत74-खाने के लिए थाली आदि में परोसा हुआ भोजन-अवगृहीत नाम की पांचवीं पिण्डैषणा। 2. शुद्धोपहृत75-खाने के लिए साथ में लाया हुआ लेप रहित भोजन अल्पलेपा नाम की चौथी पिण्डैषणा। 3. संसृष्टोपहृत-खाने के लिए हाथ में उठाया हुआ भोजन।
380. तिविहे ओग्गहिते पण्णत्ते, तं जहा- जं च ओगिण्हति, जं च साहरति, जं च आसगंसि पक्खिवति।
380. अवगृहीत भोजन तीन प्रकार का होता है- 1. परोसने के लिए उठाया हुआ, 2. परोसा हुआ, 3. पुनः पाक-पात्र के मुंह में डाला हुआ।
ओमोयरिया-पदं
381. तिविधा ओमोयरिया पण्णत्ता, तं जहा- उवगरणोमोयरिया, भत्तपाणोमोदरिया, भावोमोदरिया।
अवमोदरिका-पद
381. अवमोदरिका-कम करने की वृत्ति तीन प्रकार की होती है- 1. उपकरण अवमोदरिका, 2. भक्तपान अवमोदरिका, 3. भाव अवमोदरिका-क्रोध आदि का परित्याग।
382. उवगरणोमोदरिया तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- एगे वत्थे, एगे पाते, चियत्तोवहि-साइज्जणया।
382. उपकरण अवमोदरिका तीन प्रकार की होती है- 1. एक वस्त्र रखना, 2. एक पात्र रखना, 3. सम्मत उपकरण रखना।
णिग्गंथ-चरिया-पदं
383. तओ ठाणा णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा अहियाए असुभाए अखमाए अणिस्सेसाए अणाणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- कूअणता, कक्करणता, अवज्झाणता।
निर्ग्रंथ-चर्या-पद
383. निर्ग्रंथ और निर्गंथियों के लिए तीन स्थान अहित, अशुभ, अक्षम (अनुपयुक्तता), अनिःश्रेयस् तथा अनानुगामिता (अशुभ बंधन) के हेतु होते हैं- 1. कूजनता-आर्त्त स्वर करना, 2. कर्क्कणरता-परदोषोद्भावन के लिए प्रलाप करना, 3. अपध्यानता-अशुभ चिंतन करना।
384. तओ ठाणा णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा हिताए सुहाए खमाए णिस्सेसाए आणुगामिअत्ताए भवंति, तं जहा- अकूअणता, अकक्करणता, अणवज्झाणता।
384. निर्ग्रंथ और निर्ग्रंथियों के लिए तीन स्थान हित, शुभ, क्षम, निःश्रेयस तथा आनुगामिता के हेतु होते हैं- 1. अकूजनता, 2. अकर्क्करणता, 3. अनपध्यानता।
सल्ल-पदं
385. तओ सल्ला पण्णत्ता, तं जहा- मायासल्ले, णियाणसल्ले, मिच्छा-दंसणसल्ले।
शल्य-पद
385. शल्य तीन प्रकार का है- 1. माया शल्य, 2. निदान शल्य, 3. मिथ्यादर्शन शल्य।
तेउलेस्सा-पदं
386. तिहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे संखित्तविउलतेउलेस्से भवति, तं जहा- आयावणताए, खंतिखमाए, अपाणगेणं तवोकम्मेणं।
तेजोलेश्या-पद
386. तीन स्थानों से श्रमण निर्ग्रंथ संक्षिप्त की हुई विपुल तेजोलेश्या वाले होते हैं- 1. आतापना लेने से, 2. क्रोधविजयी होने के कारण समर्थ होते हुए भी क्षमा करने से, 3. जल रहित तपस्या करने से।
भिक्खुपडिमा-पदं
387. तिमासियं णं भिक्खुपडिमं पडिव-ण्णस्स अणगारस्स कप्पंति तओ दत्तीओ भोअणस्स पडिगाहेत्तए, तओ पाणगस्स।
भिक्षुप्रतिमा-पद
387. त्रैमासिक भिक्षु प्रतिमा से प्रतिपन्न अनगार भोजन और पानी की तीन दत्तियां ले सकता है।
388. एगरातियं भिक्खुपडिमं सम्मं अणणुपालेमाणस्स अणगारस्स इमे तओ ठाणा अहिताए असुभाए अखमाए अणिस्सेयसाए अणाणु-गामियत्ताए भवंति, तं जहा- उम्मायं वा लभिज्जा, दीहकालियं वा रोगातंकं पाउणेज्जा, केवलीपण्णत्ताओ वा धम्माओ भंसेज्जा।
388. एक रात्रि की बारहवीं भिक्षु-प्रतिमा का सम्यग् अनुपालन नहीं करने वाले भिक्षु के लिए तीन स्थान अहित, अशुभ, अक्षम, अनिःश्रेयस तथा अनानुगामिता के हेतु होते हैं- 1. या तो वह उन्माद को प्राप्त हो जाता है, 2. या लंबी बीमारी या आतंक से ग्रसित हो जाता है। 3. या केवलीप्रज्ञप्त धर्म से भ्रष्ट हो जाता है।
389. एगरातियं भिक्खुपडिमं सम्मं अणुपालेमाणस्स अणगारस्स तओ ठाणा हिताए सुभाए खमाए णिस्सेसाए आणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- ओहिणाणे वा से समुप्पज्जेज्जा, मणपज्जवणाणे वा से समुप्पज्जेज्जा, केवलणाणे वा से समुप्पज्जेज्जा।
389. एक रात्रि की भिक्षुप्रतिमा का सम्यग् अनुपालन करने वाले भिक्षु के लिए तीन स्थान हित, शुभ, क्षम, निःश्रेयस् तथा आनुगामिता के हेतु होते हैं- 1. या तो उसे अवधि ज्ञान प्राप्त हो जाता है, 2. या मनःपर्यवज्ञान प्राप्त हो जाता है, 3. या केवलज्ञान प्राप्त हो जाता है।
कम्मभूमी-पदं
390. जंबुद्दीवे दीवे तओ कम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भरहे, एरवए, महाविदेहे।
कर्मभूमि-पद
390. जंबूद्वीप नाम के द्वीप में तीन कर्म-भूमियां हैं- 1. भरत, 2. ऐरवत, 3. महाविदेह।
391. एवं धायइसंडे दीवे पुरत्थिमद्धे जाव पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे।
391. इसी प्रकार धातकीषंड के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध तथा अर्धपुष्करवरद्वीप के पूर्वार्ध और परिश्चमार्ध में तीन-तीन कर्म भूमियां हैं।
दंसण-पदं
392. तिविहे दंसणे पण्णत्ते, तं जहा-सम्मद्दंसणे, मिच्छद्दंसणे, सम्मामिच्छद्दंसणे।
दर्शन-पद
392. दर्शन76 तीन प्रकार का होता है- 1. सम्यग्दर्शन, 2. मिथ्यादर्शन, 3. सम्यग्-मिथ्यादर्शन।
393. तिविहा रुई पण्णत्ता, तं जहा-सम्मरुई, मिच्छरुई, सम्मामिच्छरुई।
393. रुचि77 तीन प्रकार की होती हैं- 1. सम्यग्-रुचि, 2. मिथ्यारुचि, 3. सम्यग्-मिथ्यारुचि।
पओग-पदं
394. तिविधे पओगे पण्णत्ते, तं जहा-सम्मपओगे, मिच्छपओगे, सम्मामिच्छपओगे।
प्रयोग-पद
394. प्रयोग78 तीन प्रकार का होता है- 1. सम्यग्प्रयोग, 2. मिथ्याप्रयोग, 3. सम्यग्मिथ्याप्रयोग।
ववसाय-पदं
395. तिविहे ववसाए पण्णत्ते, तं जहा- धम्मिए ववसाए, अधम्मिए ववसाए, धम्मियाधम्मिए ववसाए। अहवा तिविधे ववसाए पण्णत्ते, तं जहा- पच्चक्खे, पच्चइए, आणुगामिए। अहवा तिविधे ववसाए पण्णत्ते, तं जहा- इहलोइए, परलोइए, इहलोइय- परलोइए।
व्यवसाय-पद
395. व्यवसाय79 तीन प्रकार का होता है- 1. धार्मिक व्यवसाय, 2. अधार्मिक व्यवसाय, 3. धार्मिकाधार्मिक व्यवसाय। अथवा-व्यवसाय तीन प्रकार का होता है- 1. प्रत्यक्ष, 2. प्रात्ययिक-व्यवहार प्रत्यक्ष, 3. आनुगामिक आनुमानिक। अथवा व्यवसाय तीन प्रकार का होता है-1. इहलौकिक, 2. पारलौकिक, 3. इहलौकिक-पारलौकिक।
396. इहलोइए ववसाए तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- लोइए, वेइए, सामइए।
396. इहलौकिक व्यवसाय तीन प्रकार का होता है- 1. लौकिक, 2. वैदिक, 3. सामयिक-श्रमणों का व्यवसाय।
397. लोइए ववसाए तिविधे पण्णत्ते, तं जहा- अत्थे, धम्मे, कामे।
397. लौकिक व्यवसाय तीन प्रकार का होता है- 1. अर्थ, 2. धर्म 3. काम।
398. वेइए ववसाए तिविधे पण्णत्ते, तं जहा- रिव्वेदे, चउव्वेदे, सामवेदे।
398. वैदिक व्यवसाय तीन प्रकार का होता है- 1. ॠग्वेद, 2. यजुर्वेद, 3. सामवेद।
399. सामइए ववसाए तिविधे पण्णत्ते, तं जहा-णाणे, दंसणे, चरित्ते।
399. सामयिक व्यवसाय तीन प्रकार का होता है-1. ज्ञान, 2. दर्शन, 3. चरित्र।
अत्थजोणी-पदं
400. तिविधा अत्थजोणी पण्णत्ता, तं जहा- सामे, दंडे, भेदे।
अर्थयोनि-पद
400. अर्थयोनि80 (अर्थ प्राप्ति के उपाय) तीन प्रकार की होती है- 1. साम, 2. दंड, 3. भेद।
पोग्गल-पदं
401. तिविहा पोग्गला पण्णत्ता, तं जहा-पओगपरिणता, मीसापरिणता, वीससापरिणता।
पुद्गल-पद
401. पुद्गल तीन प्रकार के होते हैं- 1. प्रयोग-परिणत-जीव के द्वारा गृहीत पुद्गल, 2. मिश्र-परिणत-जीव के प्रयोग तथा स्वाभाविक रूप से परिणत पुद्गल, 3. विस्रसा-स्वभाव से परिणत पुद्गल।
णरग-पदं
402. तिपतिट्ठिया णरगा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविपतिट्ठिता, आगासपतिट्ठिता, आयपइट्ठिया। णेगम-संगह-ववहाराणं पुढविपइट्ठिया, उज्जुसुतस्स आगासपतिट्ठिया, तिण्हं सद्दणयाणं आयपतिट्ठिया।
नरक-पद
402. नरक त्रिप्रतिष्ठित है81- 1. पृथ्वी प्रतिष्ठित, 2. आकाश प्रतिष्ठित, 3. आत्म प्रतिष्ठित। नैगम, संग्रह तथा व्यवहार-नय की अपेक्षा से वे पृथ्वी प्रतिष्ठित हैं, ॠजु-सूत्रनय की अपेक्षा से वे आकाश प्रतिष्ठित हैं, तीन शब्द-नयों की अपेक्षा से वे आत्म-प्रतिष्ठित हैं।
मिच्छत्त-पदं
403. तिविधे मिच्छत्ते पण्णत्ते, तं जहा- अकिरिया, अविणए, अण्णाणे।
मिथ्यात्व-पद
403. मिथ्यात्व82-असमीचीनता-तीन प्रकार का होते है- 1. अक्रिया-असमीचीनक्रिया, 2. अविनय-असमीचीनसंबंधविच्छेद, 3. अज्ञान-असमीचीन ज्ञान।
404. अकिरिया तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- पओगकिरिया, समुदाणकिरिया, अण्णाणकिरिया।
404. अक्रिया83 तीन प्रकार की होती है- 1. प्रयोगक्रिया-मन, वचन और काया की प्रवृत्ति, 2. समुदानक्रिया-कर्म पुद्गलों का आदान, 3. अज्ञानक्रिया-असम्यग्ज्ञान की प्रवृत्ति।
405. पओगकिरिया तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- मणपओगकिरिया, वइपओगकिरिया, कायपओगकिरिया।
405. प्रयोग क्रिया तीन प्रकार की होती है-1. मनप्रयोग क्रिया, 2. वचनप्रयोग क्रिया, 3. कायप्रयोग क्रिया।
406. समुदाणकिरिया तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरसमुदाणकिरिया, परंपरसमुदाण-किरिया, तदुभयसमुदाणकिरिया।
406. समुदान क्रिया तीन प्रकार की होती है-1. अनन्तरसमुदान क्रिया, 2. परंपरसमुदान क्रिया, 3. तदुभयसमुदान क्रिया।
407. अण्णाणकिरिया तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- मतिअण्णाणकिरिया, सुतअण्णाण-किरिया, विभंगअण्णाणकिरिया।
407. अज्ञान क्रिया तीन प्रकार की होती है- 1. मतिअज्ञान क्रिया, 2. श्रुतअज्ञान क्रिया, 3. विभंगअज्ञान क्रिया।
408. अविणए तिविहे पण्णत्ते, तं जहा-देसच्चाई, णिरालंबणता, णाणापेज्जदोसे।
408. अविनय तीन प्रकार का होता है- 1. देश-त्याग-देश को छोड़कर चले जाना, 2. निरालंबन-समाज से अलग हो जाना, 3. नानाप्रेयोद्वेषी-प्रेम और द्वेष का नाना रूप से प्रयोग करना, प्रिय के साथ प्रेम और अप्रिय के साथ द्वेष-इस सामान्य नियम का अतिक्रमण करना।
409. अण्णाणे तिविधे पण्णत्ते, तं जहा- देसण्णाणे, सव्वण्णाणे, भावण्णाणे।
409. अज्ञान तीन प्रकार का होता है- 1. देश अज्ञान-ज्ञात वस्तु के किसी एक अंश को न जानना, 2. सर्व अज्ञान-ज्ञातव्य वस्तु को सर्वतः न जानना, 3. भाव अज्ञान-वस्तु के ज्ञातव्य पर्यायों को न जानना।
धम्म-पदं
410. तिविहे धम्मे पण्णत्ते, तं जहा- सुयधम्मे, चरित्तधम्मे, अत्थिकायधम्मे।
धर्म-पद
410. धर्म तीन प्रकार का होता है- 1. श्रुत-धर्म, 2. चरित्र-धर्म, 3. अस्तिकाय-धर्म।
उवक्कम-पदं
411. तिविधे उवक्कमे पण्णत्ते, तं जहा- धम्मिए उवक्कमे, अधम्मिए उवक्कमे, धम्मियाधम्मिए उवक्कमे। अहवा तिविध उवक्कमे पण्णत्ते, तं जहा- आओवक्कमे, परोवक्कमे, तदुभयोवक्कमे
उपक्रम-पद
411. उपक्रम (उपायपूर्वक आरंभ) तीन प्रकार का होता है-1. धार्मिक-संयम का उपक्रम, 2. अधार्मिक-असंयम का उपक्रम, 3. धार्मिकाधार्मिक-संयम और असंयम का उपक्रम। अथवा-उपक्रम तीन प्रकार का होता है- 1. आत्मोपक्रम-अपने लिए, 2. परोपक्रम-दूसरों के लिए, 3. तदुभयोपक्रम-दोनों के लिए।
412. तिविधे वेयावच्चे पण्णत्ते, तं जहा- आयवेयावच्चे, परवेयावच्चे, तदुभयवेयावच्चे।
412. वैयावृत्त्य तीन प्रकार का होता है- 1. आत्म-वैयावृत्त्य, 2. पर-वैयावृत्त्य, 3. तदुभय वैयावृत्त्य।
413. तिविधे अणुग्गहे पण्णत्ते, तं जहा- आयअणुग्गहे, परअणुग्गहे, तदुभयअणुग्गहे।
413. अनुग्रह तीन प्रकार का होता है- 1. आत्मानुग्रह, 2. परानुग्रह, 3. तदुभयानुग्रह।
414. तिविधा अणुसट्ठी पण्णत्ता, तं जहा- आयअणुसट्ठी, परअणुसट्ठी, तदुभयअणुसट्ठी।
414. अनुशिष्टि तीन प्रकार की होती है- 1. आत्मानुशिष्टि, 2. परानुशिष्टि, 3. तदुभयानुशिष्टि।
415. तिविधे उवालंभे पण्णत्ते, तं जहा- आओवालंभे, परोवालंभे, तदुभयोवालंभे0।
415. उपालंभ तीन प्रकार का होता है- 1. आत्मोपालंभ, 2. परोपालंभ, 3. तदुभयोपालंभ।
तिवग्ग-पदं
416. तिविहा कहा पण्णत्ता, तं जहा-अत्थकहा, धम्मकहा, कामकहा।
त्रिवर्ग-पद
416. कथा तीन प्रकार की होती है- 1. अर्थ कथा, 2. धर्म कथा, 3. काम कथा।
417. तिविहे विणिच्छए पण्णत्ते, तं जहा- अत्थविणिच्छए, धम्मविणिच्छए, कामविणिच्छए।
417. विनिश्चय तीन प्रकार का होता है- 1. अर्थ विनिश्चय, 2. धर्म विनिश्चय, 3. काम विनिश्चय।
418. तहारूवं णं भंते! समणं वा माहणं वा पज्जुवासमाणस्स किंफला पज्जुवासणय? सवणफला। से णं भंते! सवणे किंफले? णाणफले। से णं भंते! णाणे किंफले? विण्णाणफले। से णं भंते! विण्णाणे किंफले? पच्चक्खाणफले। से णं भंते! पच्चक्खाणे किंफले? संजमफले। से णं भंते! संजमे किंफले? अणण्हयफले। से णं भंते! अणण्हए किंफले? तवफले। से णं भंते! तवे किंफले? वोदाणफले। से णं भंते! वोदाणे किंफले? अकिरियफले। सा णं भंते! अकिरिया किंफला? णिव्वाणफला। से णं भंते! णिव्वाणे किंफले? सिद्धिगइ-गमण-पज्जवासण-फले समणाउसो!
418. भंते! तथारूप श्रमण-माहन की पर्युपासना करने का क्या फल है? आयुष्मन्! उसका फल है धर्म का श्रवण। भंते! श्रवण का क्या फल है? आयुष्मन्! श्रवण का फल है ज्ञान। भंते! ज्ञान का क्या फल है? आयुष्मन्! ज्ञान का फल है विज्ञान। भंते! विज्ञान का क्या फल है? आयुष्मन्! विज्ञान का फल है प्रत्याख्यान। भंते! प्रत्याख्यान का क्या फल है? आयुष्मन्! प्रत्याख्यान का फल है संयम। भंते! संयम का क्या फल है? आयुष्मन्! संयम का फल है अनाश्रव-कर्म निरोध। भंते! अनाश्रव का क्या फल है? आयुष्मन्! अनाश्रव का फल है तप। भंते! तप का क्या फल है? आयुष्मन्! तप का फल है व्यवदान-निर्जरा। भंते! व्यवदान का क्या फल है? आयुष्मन्! व्यवदान का फल है अक्रिया- मन, वचन और शरीर की प्रवृत्ति का पूर्ण निरोध। भंते! अक्रिया का क्या फल है? आयुष्मन्! अक्रिया का फल है निर्वाण। भंते! निर्वाण का क्या फल है? आयुष्मन्! श्रमणो! निर्वाण का फल है सिद्धिगति-गमन।
चउत्थो उद्देसो
पडिमा-पदं
419. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति तओ उवस्सया पडिलेहित्तए, तं जहा- अहे आगमणगिहंसि वा, अहे वियडगि-हंसि वा, अहे रुक्खमूलगिहंसि वा।
प्रतिमा-पद
419. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के आवासों का प्रतिलेखन (गवेषणा) कर सकता है- 1. आगमन गृह-सभा, पौ आदि में, 2. विवृत गृह-खुले घर में, 3. वृक्ष के नीचे।
420. पडिमापडिवण्णस्स णं अण गारस्स कप्पंति तओ उवस्सया अणुण्णवेत्तए, तं जहा- अहे आगमणगिहंसि वा, अहे वियडगि-हंसि वा, अहे रुक्खमूलगिहंसि वा।
420. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के स्थानों की अनुज्ञा (आज्ञा) ले सकता है- 1. आगमन गृह में, 2. विवृत गृह में, 3. वृक्ष के नीचे।
421. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति तओ उवस्सया उवाइणित्तए, तं जहा- अहे आगमणगिहंसि वा, अहे वियडगि-हंसि वा, अहे रुक्खमूलगिहंसि वा।
421. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के स्थानों में रह सकता है- 1. आगमन गृह में, 2. विवृत गृह में, 3. वृक्ष के नीचे।
422. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति तओ संथारगा पडिलेहित्तए, तं जहा- पुढविसिला, कट्ठसिला, अहासंथडमेव।
422. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के संस्तारकों का प्रतिलेपन कर सकता है- 1. पृथ्वी शिला, 2. काष्ठ शिला-तख्ता आदि। 3. यथा-संस्तृत-घास आदि।
423. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति तओ संथारगा अणुण्णवेत्तए तं जहा- पुढविसिला, कट्ठसिला, अहासंथडमेव।
423. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के संस्तारकों की अनुज्ञा ले सकता है- 1. पृथ्वी शिला, 2. काष्ठ शिला, 3. यथा-संस्तृत।
424. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति तओ संथारगा उवाइणित्तए, तं जहा- पुढविसिला, कट्ठसिला, अहासंथडमेव।
424. प्रतिमा-प्रतिपन्न अनगार तीन प्रकार के संस्तारकों का उपयोग कर सकता है- 1. पृथ्वी शिला, 2. काष्ठ शिला, 3. यथा-संस्तृत।
काल-पदं
425. तिविहे काले पण्णत्ते, तं जहा- तीए, पडुप्पण्णे, अणागए।
काल-पद
425. काल तीन प्रकार का होता है- 1. अतीत-भूतकाल, 2. प्रत्युपन्न-वर्तमान, 3. अनागत-भविष्य।
426. तिविहे समए पण्णत्ते, तं जहा- तीते, पडुप्पण्णे, अणागए।
426. समय तीन प्रकार का है- 1. अतीत, 2. प्रत्युपन्न, 3. अनागत।
427. एवं-आवलिया आणापाणू थोवे लवे मुहुत्ते अहोरत्ते जाव वाससत-सहस्से पुव्वंगे पुव्वे जाव ओसप्पिणी।
427. इसी प्रकार आवलिका आन-प्राण स्तोक, लव, मुहूर्त, अहोरात्र यावत् लाख वर्ष, पूर्वांग, पूर्व यावत् अवसर्पिणी तीन-तीन प्रकार की होती हैं।84
428. तिविधे पोग्गलपरियट्टे पण्णत्ते, तं जहा- तीते, पडुप्पण्णे, अणागते।
428. पुद्गल परिवर्त तीन प्रकार का है- 1. अतीत, 2. प्रत्युपन्न, 3. अनागत।
वयण-पदं
429. तिविहे वयणे पण्णत्ते, तं जहा- एगवयणे, दुवयणे, बहुवयणे। अहवा-तिविहे वयणे पण्णत्ते, तं जहा- इत्थिवयणे, पुंवयणे, णपुंसगवयणे। अहवा-तिविहे वयणे पण्णत्ते, तं जहा- तीतवयणे, पडुप्पण्णवयणे, अणागयवयणे।
वचन-पद
429. वचन तीन प्रकार का होता है- 1. एकवचन, 2. द्विवचन, 3. बहुवचन। अथवा-वचन तीन प्रकार का होता है- 1. स्त्रीवचन, 2. पुरुषवचन, 3. नपुंसकवचन। अथवा-तीन प्रकार का होता है- 1. अतीतवचन, 2. प्रत्युत्पन्नवचन, 3. अनागतवचन।
णाणादीणं पण्णवणा-सम्म-पदं
430. तिविहा पण्णवणा पण्णत्ता, तं जहा- णाणपण्णवणा, दंसणपण्णवणा, चरित्तपण्णवणा।
ज्ञान आदि की प्रज्ञापना-सम्यक्-पद
430. प्रज्ञापना तीन प्रकार की होती है- 1. ज्ञान प्रज्ञापना, 2. दर्शन प्रज्ञापना, 3. चरित्र प्रज्ञापना।
431. तिविधे सम्मे पण्णत्ते, तं जहा- णाणसम्मे, दंसणसम्मे, चरित्तसम्मे।
431. सम्यक् तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान-सम्यक्, 2. दर्शन सम्यक्, 3. चरित्र सम्यक्।
उवघात-विसोहि-पदं
432. तिविधे उवघाते पण्णत्ते, तं जहा- उग्गमोवघाते, उप्पायणोवघाते, एसणोवघाते।
उपघात-विशोधि-पद
432. उपघात (चरित्र की विराधना) तीन प्रकार की होती है- 1. उद्गम उपघात, 2. उत्पादन उपघात, 3. एषणा उपघात।85
433. तिविधा विसोही पण्णत्ता, तं जहा- उग्गमविसोही, उप्पायणविसोही, एसणाविसोही।0
433. विशोधि तीन प्रकार की होती है- 1. उद्गम की विशोधि, 2. उत्पादन की विशोधि, 3. एषणा की विशोधि।
आराहणा-पदं
434. तिविहा आराहणा पण्णत्ता, तं जहा-णाणाराहणा, दंसणाराहणा, चरित्ताराहणा।
आराधना-पद
434. आराधना तीन प्रकार की होती है- 1. ज्ञान आराधना, 2. दर्शन आराधना, 3. चरित्र आराधना।
435. णाणाराहणा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
435. ज्ञान आराधना तीन प्रकार की होती है-1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
436. दंसणाराहणा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
436. दर्शन आराधना तीन प्रकार की होती है- 1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
437. चरित्ताराहणा तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- उक्कोसा, मज्झिमा, जहण्णा।
437. चरित्र आराधना तीन प्रकार की होती है- 1. उत्कृष्ट, 2. मध्यम, 3. जघन्य।
संकिलेस-असंकिलेस-पदं
438. तिविधे संकिलेसे पण्णत्ते, तं जहा- णाणसंकिलेसे, दंसणसंकिलेसे, चरित्तसंकिलेसे।
संक्लेश-असंक्लेश-पद
438. संक्लेश86 तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान संक्लेश, 2. दर्शन संक्लेश, 3. चरित्र संक्लेश।
439. तिविधे असंकिलेसे पण्णत्ते, तं जहा- णाणअसंकिलेसे, दंसणअसंकिलेसे, चरित्तअसंकिलेसे।
439. असंक्लेश तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान असंक्लेश, 2. दर्शन असंक्लेश, 3. चरित्र असंक्लेश।
अइक्कम-आदि-पदं
440. तिविधे अतिक्कमे पण्णत्ते, तं जहा- णाणअतिक्कमे, दंसणअतिक्कमे, चरित्तअतिक्कमे।
अतिक्रम-आदि-पद
440. अतिक्रम87 तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान अतिक्रम, 2. दर्शन अतिक्रम, 3. चरित्र अतिक्रम।
441. तिविधे वइक्कमे पण्णत्ते, तं जहा- णाणवइक्कमे, दंसणवइक्कमे, चरित्तवइक्कमे।
441. व्यतिक्रम88 तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान व्यतिक्रम, 2. दर्शन व्यतिक्रम, 3. चरित्र व्यतिक्रम।
442. तिविधे अइयारे पण्णत्ते, तं जहा- णाणअइयारे, दंसणअइयारे, चरित्तअइयारे।
442. अतिचार89 तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान अतिचार, 2. दर्शन अतिचार, 3. चरित्र अतिचार।
443. तिविधे अणायारे पण्णत्ते, तं जहा- णाणअणायारे, दंसणअणायारे, चरित्तअणायारे।
443. अनाचार90 तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञान अनाचार, 2. दर्शन अनाचार, 3. चरित्र अनाचार।
444. तिण्हमतिक्कमाणं-आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं0 पडिवज्जेज्जा, तं जहा- णाणातिक्कमस्स, दंसणातिक्कमस्स, चरित्तातिक्कमस्स।
444. तीन प्रकार के अतिक्रमों की- आलोचना करनी चाहिए, प्रतिक्रमण करना चाहिए, निंदा करना चाहिए, गर्हा करना चाहिए, व्यावर्तन करना चाहिए, विशोधि करनी चाहिए, फिर वैसा नहीं करने का संकल्प करना चाहिए, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करना चाहिए- 1. ज्ञानातिक्रम की, 2. दर्शनातिक्रम की, 3. चरित्रातिक्रम की।
445. तिण्हं वइक्कमाणं-आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा- णाणवइक्कमस्स, दंसणवइक्कमस्स, चरित्तवइक्कमस्स।
445. तीन प्रकार के व्यतिक्रमों की- आलोचना करनी चाहिए, प्रतिक्रमण करना चाहिए, निंदा करना चाहिए, गर्हा करना चाहिए, व्यावर्तन करना चाहिए, विशोधि करनी चाहिए, फिर वैसा नहीं करने का संकल्प करना चाहिए, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करना चाहिए-1. ज्ञान व्यतिक्रम की, 2. दर्शन व्यतिक्रम की, 3. चरित्र व्यतिक्रम की।
446. तिण्हमतिचाराणं - आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा- णातिचारस्स, दंसणातिचारस्स, चरित्तातिचारस्स।
446. तीन प्रकार के अतिचारों की- आलोचना करनी चाहिए, प्रतिक्रमण करना चाहिए, निंदा करना चाहिए, गर्हा करना चाहिए, व्यावर्तन करना चाहिए, विशोधि करनी चाहिए, फिर वैसा नहीं करने का संकल्प करना चाहिए, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करना चाहिए-1. ज्ञानातिचार की, 2. दर्शनातिचार की, 3. चरित्रातिचार की।
447. तिण्हमणायाराणं - आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा णिंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा- णाण-अणायारस्स, दंसण-अणायारस्स, चरित्त-अणायारस्स।
447. तीन प्रकार के अनाचारों की- आलोचना करनी चाहिए, प्रतिक्रमण करना चाहिए, निंदा करना चाहिए, गर्हा करना चाहिए, व्यावर्तन करना चाहिए, विशोधि करनी चाहिए, फिर वैसा नहीं करने का संकल्प करना चाहिए, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तपःकर्म स्वीकार करना चाहिए-1. ज्ञान अनाचार की, 2. दर्शन अनाचार की, 3. चरित्र अनाचार की।
पायच्छित्त-पदं
448. तिविधे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- आलोयणारिहे, पडिक्कमणारिहे, तदुभयारिहे।
प्रायश्चित्त-पद
448. प्रायश्चित्त तीन प्रकार का होता है- 1. आलोचना के योग्य, 2. प्रतिक्रमण के योग्य, 3. तदुभय के योग्य।
अकम्मभूमी-पदं
449. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं तओ अकम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- हेमवते, हरिवासे, देवकुरा।
अकर्मभूमि-पद
449. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के दक्षिण-भाग में तीन अकर्मभूमियां हैं- 1. हैमवत, 2. हरिवर्ष, 3. देवकुरु।
450. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं तओ अकम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उत्तरकुरा, रम्मगवासे, हेरण्णवए।
450. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के उत्तर-भाग में तीन अकर्मभूमियां हैं- 1. उत्तरकुरु, 2. रम्यक्वर्ष, 3. हेरण्यवत।
वास-पदं
451. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं तओ वासा पण्णत्ता, तं जहा-भरहे, हेमवए, हरिवासे।
वर्ष-पद
451. जम्बूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के दक्षिण- भाग में तीन वर्ष हैं- 1. भरत, 2. हैमवत, 2. हरिवर्ष।
452. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं तओ वासा पण्णत्ता, तं जहा-रम्मगवासे, हेरण्णवासे, एरवए।
452. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के उत्तर-भाग में तीन वर्ष हैं- 1. रम्यक् वर्ष, 2. हैरण्यवत, 2. ऐरवत।
वासहरपव्वय-पदं
453. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं तओ वासहरपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- चुल्लहिमवंते, महाहिमवंते, णिसढे।
वर्षधर पर्वत-पद
453. जंबूद्वीप, द्वीप के मंदर-पर्वत के दक्षिण- भाग में तीन वर्षधर पर्वत हैं- 1. क्षुल्लहिमवान्, 2. महाहिमवान्, 3. निषध।
454. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं तओ वासहरपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- णीलवंते, रुप्पी, सिहरी।
454. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के उत्तर-भाग में तीन वर्षधर पर्वत हैं- 1. नीलवान्, 2. रुक्मी, 3. शिखरी।
महादह-पदं
455. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं तओ महादहा पण्णत्ता, तं जहा- पउमदहे, महापउमदहे, तिगिंछदहे। तत्थ णं तओ देवताओ महिड्डियाओ जाव पलिओवमट्ठितीयाओ परिवसंति, तं जहा- सिरी, हिरी, धिती।
महाद्रह-पद
455. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के दक्षिण- भाग में तीन महाद्रह हैं- 1. पद्मद्रह, 2. महापद्मद्रह, 3. तिगिंछद्रह। वहां पर महर्धिक (यावत्) पल्योपम की स्थितिवाली तीन देवियां परिवास करती हैं- 1. श्री, 2. ह्री, 3. धृति।
456. एवं-उत्तरे णवि, णवरं- केसरिदहे, महापोंडरीयदहे, पोंडरीयदहे। देवताओ-किती, बुद्धी, लच्छी।
456. इसी प्रकार-जंबूद्वीप द्वीप के मंदर, पर्वत के उत्तर में तीन द्रह हैं- 1. केशरी द्रह, 2. महापुण्डरीक द्रह, 3. पुण्डरीक द्रह। यहां तीन देवियां हैं-1. कीर्ति, 2. बुद्धि, 3. लक्ष्मी।
महाणदी-पदं
457. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं चुल्लहिमवंताओ वास-धरपव्वताओ पउमदहाओ महादहाओ तओ महाणदीओ पवहंति, तं जहा- गंगा, सिंधू, रोहितंसा।
महानदी-पद
457. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के दक्षिण में क्षुल्लहिमवान् वर्षधर पर्वत से पद्मद्रह नाम के महाद्रह से तीन महानदियां प्रवाहित होती हैं- 1. गंगा, 2. सिंधू, 3. रोहितांशा।
458. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं सिहरीओ वासहरपव्वताओ पोंडरीयद्दहाओ महादहाओ तओ महाणदीओ पवहंति, तं जहा- सुवण्णकूला, रत्ता, रत्तवत्ती।
458. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के उत्तर में शिखरी वर्षधर पर्वत के पुण्डरीक महाद्रह से तीन महानदियां प्रवाहित होती हैं- 1. सुवर्णकूला, 2. रक्ता, 3. रक्तवती।
459. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए उत्तरे णं तओ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- गाहावती, दहवती, पंकवती।
459. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के पश्चिम में सीता महानदी के उत्तर भाग में तीन अंतर्नदियां प्रवाहित होती हैं- 1. ग्राहावती, 2. द्रहवती, 3. पंकवती।
460. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए दाहिणे णं तओ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तत्तजला, मत्तजला, उम्मत्तजला।
460. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के पूर्व में सीता महानदी के दक्षिण भाग में तीन अंतर्नदियां प्रवाहित होती हैं- 1. तप्तजला, 2. मत्तजला, 3. उन्मत्तजला।
461. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोदाए महाणईए दाहिणे णं तओ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खीरोदा, सीहसोता, अंतोवाहिणी।
461. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के पश्चिम में सीतोदा महानदी के उत्तर भाग में तीन अंतर्नदियां प्रवाहित होती हैं- 1. क्षीरोदा, 2. सिंहस्रोता, 3. अंतर्वाहिनी।
462. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोदाए महाणदीए उत्तरे णं तओ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उम्मिमालिणी, फेणमालिणी, गंभीरमालिणी।
462. जंबूद्वीप द्वीप के मंदर-पर्वत के पश्चिम में सीतोदा महानदी के दक्षिण भाग में तीन अंतर्नदियां प्रवाहित होती हैं- 1. ऊर्मिमालिनी, 2. फेनमालिनी, 3. गंभीरमालिनी।
धायइसंड-पुक्खरवर-पदं
463. एवं-धायइसंडे दीवे पुरत्थिमद्धेवि अकम्मभूमीओ आढवेत्ता जाव अंतरणदीओत्ति णिरवसेसं भाणियव्वं जाव पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे तहेव णिरवसेसं भाणियव्वं।
धातकीषण्ड-पुष्करवर-पद
463. इसी प्रकार-धातकीषण्ड तथा अर्ध-पुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में तीन अकर्मभूमि आदि (3।449-462 सूत्र तक) शेष सभी विषय वक्तव्य हैं।
भूकंप-पदं
464. तिहिं ठाणेहिं देसे पुढवीए चलेज्जा, तं जहा- 1. अहे णं इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उराला पोग्गला णिवतेज्जा। तते णं उराला पोग्गला णिवतमाणा देसं पुढवीए चालेज्जा, 2. महोरगे वा महिड्ढीए जाव महेसक्खे इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए अहे उम्मज्ज-णिमज्जियं करेमाणे देसं पुढवीए चालेज्जा, 3. णागसुवण्णाण वा संगामंसि वट्टमा-णंसि देसं (देसे?) पुढवीए चलेज्जा- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं देसे पुढवीए चलेज्जा।
भूकंप-पद
464. तीन कारणों से पृथ्वी का देश (एक भाग) चलित (कंपित) होता है- 1. इस रत्नप्रभा नाम की पृथ्वी के निचले भाग में स्वभाव-परिणत स्थूल पुद्गल आकर टकराते हैं। उनके टकराने से पृथ्वी का देश चलित हो जाता है। 2. महर्धिक, महाद्युति, महाबल तथा महानुभाग महेश नाम के महोरग व्यंतर देव रत्नप्रभा पृथ्वी के नीचे उन्मज्जन निमज्जन करता हुआ पृथ्वी के देश को चलित कर देता है। 3. नाग और सुपर्ण (भवनवासी) देवों के बीच संग्राम हो जाने से पृथ्वी का देश चलित हो जाता है- इन तीन करणों से पृथ्वी का देश चलित होता है।
465. तिहिं ठाणेहिं केवलकप्पा पुढवी चलेज्जा, तं जहा- 1. अधे णं इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए घणवाते गुप्पेज्जा। तए णं से घणवाते गुविते समाणे घणोदहिमेएज्जा। तए णं से घणोदही एइए समाणे केवलकप्पं पुढविं चालेज्जा, 2. देवे वा महिड्ढिए जाव महेसक्खे तहारूवस्स समणस्स माहणस्स वा इड्ढिं जुतिं जसं बलं वीरियं पुरिसक्कार-परक्कमं उवदंसेमाणे केवलकप्पं पुढविं चालेज्जा, 3. देवासुरसंगामंसि वा वट्टमाणंसि केवलकप्पा पुढवी चलेज्जा- इच्चेतेहिं तिहिं ठाणेहिं केवलकप्पा पुढवी चलेज्जा।
465. तीन कारणों से केवल-कल्पा प्रायः-प्रायः सारी ही पृथ्वी चलित होती है- 1. इस रत्नप्रभा नाम की पृथ्वी के निचले भाग में घनवात उद्वेलित हो जाता है। घनवात के उद्वेलित होने से घनोदधि कंपित हो जाता हैं। घनोदधि के कंपित होने पर केवल-कल्पा पृथ्वी चलित हो जाती हैं। 2. कोई महर्धिक, महाद्युति, महाबल तथा महानुभाग महेश नामक देव तथारूप श्रमण-माहन को अपनी ॠद्धि, द्युति, यश, बल, वीर्य, पुरुषकार तथा पराक्रम का उपदर्शन करने के लिए केवल-कल्पा पृथ्वी को चलित कर देता है। 3. देवों तथा असुरों के परस्पर संग्राम छिड़ जाने से केवल-कल्पा पृथ्वी चलित हो जाती है इन तीन कारणों से केवलकल्पा पृथ्वी चलित होता है।
देवकिब्बिसिय-पदं
466. तिविधा देवकिब्बिसिया पण्णत्ता, तं जहा- तिपलिओवमट्ठितीया, तिसागरोवमट्ठि-तीया, तेरसागरोवमट्ठितीया। 1. कहिं णं भंते! तिपलिओवमट्ठितीया देवकिब्बिसिया परिवसंति? उप्पिं जोइसियाणं, हिट्ठिं सोहम्मी-साणेसु कप्पेसु; एत्थ णं तिपलि- ओवमट्ठितीया देवकिब्बिसिया परिवसंति। 2. कहि णं भंते! तिसागरोवमट्ठितीया देवकिब्बिसिया परिवसंति? उप्पिं सोहम्मीसाणाणं कप्पाणं, हेट्ठिं सणंकुमारमाहिंदेसु कप्पेसु; एत्थ णं तिसागरोवमट्ठितीया देवकिब्बिसिया परिवसंति। 3. कहिं णं भंते! तेरससागरोवमट्ठि-तीया देवकिब्विसिया परिवसंति? उप्पिं बंभलोगस्स कप्पस्स, हेट्ठिं लंतगे कप्पे; एत्थ णं तेरससागरोवमट्ठितीया देवकिब्बिसिया परिवसंति?
देवकिल्बिषिक-पद
466. किल्विषिक देव तीन प्रकार के होते हैं- 1. तीन पल्योपम की स्थिति वाले, 2. तीन सागरोपम की स्थिति वाले, 3. तेरह सागरोपम की स्थिति वाले। 1. भंते! तीन पल्योपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव कहां परिवास करते हैं? आयुष्मन्! ज्योतिषी देवों से ऊपर तथा सौधर्म और ईशान देवलोक से नीच, यहां तीन पल्योपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव परिवास करते हैं। 2. भंते! तीन सागरोपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव कहां परिवास करते हैं? आयुष्मन्! सौधर्म और ईशान देवलोक से ऊपर तथा सनत्कुमार और माहेन्द्र देवलोक से नीचे, यहां तीन सागरोपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव परिवास करते हैं। 3. भंते! तेरह सागरोपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव कहां परिवास करते हैं? आयुष्मन्! ब्रह्मलोक देवलोक से ऊपर तथा लांतक देवलोक से नीचे, यहां तेरह सागरोपम की स्थिति वाले किल्विषिक देव परिवास करते हैं।
देवठिति-पदं
467. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो बाहिरपरिसाए देवाणं तिण्णि पलिओवमाइं ठिई पण्णत्ता।
देवस्थिति-पद
467. देवेन्द्र देवराज शक्र के बाह्य परिषद् के देवों की स्थिति तीन पल्योपम की है।
468. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अब्भिंतरपरिसाए देवीणं तिण्णि पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
468. देवेन्द्र देवराज शक्र के आभ्यन्तर परिषद् की देवियों की स्थिति तीन पल्योपम की है।
469. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो बाहिरपरिसाए देवीणं तिण्णि पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
469. देवेन्द्र देवराज ईशान के बाह्य परिषद् की देवियों की स्थिति तीन पल्योपम की है।
पायच्छित्त-पदं
470. तिविहे पायच्छित्ते पण्णत्ते तं जहा- णाणपायच्छित्ते, दंसणपायच्छित्ते, चरित्तपायच्छित्ते।
प्रायश्चित्त-पद
470. प्रायश्चित्त तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञानप्रायश्चित्त, 2. दर्शनप्रायश्चित्त, 3. चरित्रप्रायश्चित्त।
471. तओ अणुग्घातिमा पण्णत्ता, तं जहा- हत्थकम्मं करेमाणे, मेहुणं सेवेमाणे, राईभोयणं भुंजमाणे।
471. तीन अनुद्घात्य (गुरु प्रायश्चित्त) के भागी होते हैं- 1. हस्त कर्म करने वाला, 2. मैथुन का सेवन करने वाला, 3. रात्रि भोजन करने वाला।
472. तओ पारंचिता पण्णत्ता, तं जहा- दुट्ठे पारंचिते, पमत्ते पारंचिते, अण्णमण्णं करेमाणे पारंचिते।
472. तीन पारांचित (दशवें प्रायश्चित्त के भागी) होते हैं- 1. दुष्टपारांचित, 2. प्रमत्तपारांचित-स्त्यानर्धि निद्रा वाला, 3. अन्योन्यमैथुन सेवन करने वाला।
473. तओ अवट्ठप्पा पण्णत्ता, तं जहा- साहम्मियाणं तेणियं करेमाणे, अण्ण-धम्मियाणं तेणियं करेमाणे, हत्थातालं दलयमाणे।
473. तीन अनवस्थाप्य (नवें प्रायश्चित्त के भागी) होते हैं- 1. साधर्मिकों की चोरी करने वाला, 2. अन्यधार्मिकों की चोरी करने वाला, 3. हस्तताल देने वाला-मारक प्रहार करने वाला।
पव्वज्जादि-अजोग्ग-पदं
474. तओ णो कप्पंति पव्वावेत्तए, तं जहा- पंडए, वातिए, कीवे।
प्रव्रज्या आदि-अयोग्य-पद
474. तीन प्रव्रज्या के अयोग्य होते हैं- 1. नपुंसक, 2. वातिक-तीव्र वात रोगों से पीड़ित, 3. क्लीव-वीर्य-धारण में असक्त।
475. तओ णो कप्पंति-मुंडावित्तए सिक्खावित्तए उवट्ठावेत्तए संभुंजित्तए संवासित्तए, तं जहा- पंडए, वातिए, कीवे।0
475. तीन-मुंडन, शिक्षण, उपस्थापन, संभोग और सहवास के अयोग्य होते हैं- 1. नपुंसक, 2. वातिक, 3. क्लीव।
अवायणिज्ज-वायणिज्ज-पदं
476. तओ अवायणिज्जा पण्णत्ता, तं जहा- अविणीए, विगतीपडिबद्धे, अविओसवितपाहुडे।
अवाचनीय-वाचनीय-पद
476. तीन वाचना देने (अध्यापन) के अयोग्य होते हैं- 1. अविनीत, 2. विकृति में प्रतिबद्ध-रसलोलुप, 3. अव्यवशमितप्राभृत-कलह को उपशांत न करने वाला।
477. तओ कप्पंति वाइत्तए, तं जहा-विणीए, अविगतीपडिबद्धे, विओसवियपाहुडे।
477. तीन वाचना के योग्य होते हैं- 1. विनीत, 2. विकृति में अप्रतिबद्ध, 3. व्यवशमितप्राभृत।
दुसण्णप्प-सुसण्णप्प-पदं
478. तओ दुसण्णप्पा पण्णत्ता, तं जहा- दुट्ठे, मूढे, वुग्गाहिते।
दुःसंज्ञाप्य-सुसंज्ञाप्य-पद
478. तीन दुःसंज्ञाप्य-दुर्बोध्य होते हैं- 1. दुष्ट, 2. मूढ-गुण-दोष विवेकशून्य, 3. व्युद्ग्राहित-कदाग्रही के द्वारा भड़काया हुआ।
479. तओ सुसण्णप्पा पण्णत्ता, तं जहा- अदुट्ठे, अमूढे, अवुग्गाहिते।
479. तीन सुसंज्ञाप्य सुबोध्य होते हैं- 1. अदुष्ट, 2. अमूढ़, 3. अव्युद्ग्राहित।
मंडलिय-पव्वय-पदं
480. तओ मंडलिया पव्वता पण्णत्ता, तं जहा- माणसुत्तरे, कुंडलवरे, रुयगवरे।
मांडलिक-पर्वत-पद
480. मांडलिक पर्वत तीन हैं- 1. मानुषोत्तर, 2. कुंडलवर, 3. रुचकवर।
महतिमहालय-पदं
481. तओ महतिमहालया पण्णत्ता, तं जहा- जंबुद्दीवए मंदरे मंदरेसु, सयंभूरमणे समुद्दे समुद्देसु, बंभलोए कप्पे कप्पेसु।
महामहत्-पद
481. तीन (अपनी-अपनी कोटि में) सबसे बड़े हैं- 1. मंदर पर्वतों में जंबूद्वीप का मंदर-मेरु, 2. समुद्रों में स्वयंभूरमण, 3. देवलोकों में ब्रह्मलोक।
कप्पठिति-पदं
482. तिविधा कप्पठिती पण्णत्ता, तं जहा- सामाइयकप्पठिती, छेदोवट्ठावणिय-कप्पठिती, णिव्विसमाणकप्पठिती। अहवा-तिविहा कप्पट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- णिव्विट्ठकप्पट्ठिती, जिणकप्पट्ठिती, थेरकप्पट्ठिती।
कल्पस्थिति-पद
482. कल्पस्थिति (आचार-मर्यादा) तीन प्रकार की होती है91- 1. सामायिक कल्पस्थिति, 2. छेदोपस्थापनीय कल्पस्थिति, 3. निर्विशमान कल्पस्थिति। अथवा-कल्पस्थिति तीन प्रकार की होती है- 1. निर्विष्ट कल्पस्थिति, 2. जिन कल्पस्थिति, 3. स्थविर-कल्पस्थिति।
सरीर-पदं
483. णेरइयाणं तओ सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- वेउव्विए, तेयए, कम्मए।
शरीर-पद
483. नैरयिकों के तीन शरीर होते हैं- 1. वैक्रिय-विविध क्रिया करने में समर्थ-पुद्गलों से निष्पन्न शरीर, 2. तैजस-तैजस-पुद्गलों से निष्पन्न सूक्ष्म शरीर, 3. कार्मण-कर्म-पुद्गलों से निष्पन्न सूक्ष्म शरीर।
484. असुरकुमाराणं तओ सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- वेउव्विए, तेयए, कम्मए।
484. असुरकुमारों के तीन शरीर होते हैं- 1. वैक्रिय, 2. तैजस, 3. कार्मण।
485. एवं-सव्वेसिं देवाणं।
485. इसी प्रकार सभी देवों के ये तीन शरीर होते हैं।
486. पुढविकाइयाणं तओ सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- ओरालिए, तेयए, कम्मए।
486. पृथ्वीकायिक जीवों के तीन शरीर होते हैं- 1. औदारिक-स्थूल-पुद्गलों से निष्पन्न अस्थिचर्ममय शरीर, 2. तैजस, 3. कार्मण।
487. एवं-वाउकाइयवज्जाणं जाव चउरिंदियाणं।
487. इसी प्रकार वायुकाय को छोड़कर चतुरिन्द्रिय तक के सभी जीवों के तीन शरीर होते हैं।
पडिणीय-पदं
488. गुरुं पडुच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- आयरियपडिणीए, उवज्झायपडिणीए, थेरपडिणीए।
प्रत्यनीक-पद
488. गुरु की अपेक्षा से तीन प्रत्यनीक92 (प्रतिकूल व्यवहार करने वाले) होते हैं- 1. आचार्य प्रत्यनीक, 2. उपाध्याय प्रत्यनीक, 3. स्थविर-प्रत्यनीक।
489. गतिं पुडच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगपडिणीए, परलोगपडिणीए, दुहओलोगपडिणीए।
489. गति की अपेक्षा से तीन प्रत्यनीक होते हैं- 1. इहलोक प्रत्यनीक, 2. परलोक प्रत्यनीक, 3. उभय प्रत्यनीक (इहलोक और परलोक दोनों का प्रत्यनीक)।
490. समूहं पडुच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- कुलपडिणीए, गणपडिणीए, संघपडिणीए।
490. समूह की अपेक्षा से तीन प्रत्यनीक होते हैं- 1. कुल प्रत्यनीक 2. गण प्रत्यनीक, 3. संघ प्रत्यनीक।
491. अणुकंपं पडुच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- तवस्सिपडिणीए, गिलाणपडिणीए, सेहपडिणीए।
491. अनुकंपा की दृष्टि से तीन प्रत्यनीक होते हैं- 1. तपस्वी प्रत्यनीक, 2. ग्लान प्रत्यनीक, 3. शैक्ष प्रत्यनीक।
492. भावं पडुच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- णाणपडिणीए, दंसणपडिणीए, चरित्तपडिणीए।
492. भाव की दृष्टि से तीन प्रत्यनीक होते हैं- 1. ज्ञान प्रत्यनीक, 2. दर्शन प्रत्यनीक, 3. चरित्र प्रत्यनीक।
493. सुयं पडुच्च तओ पडिणीया पण्णत्ता, तं जहा- सुत्तपडिणीए, अत्थपडिणीए, तदुभयपडिणीए।
493. श्रुत की अपेक्षा से तीन प्रत्यनीक होते हैं- 1. सूत्र प्रत्यनीक, 2. अर्थ प्रत्यनीक, 3. तदुभय प्रत्यनीक।
अंग-पदं
494. तओ पितियंगा पण्णत्ता, तं जहा- अट्ठी, अट्ठिमिंजा, केसमंसुरोमणहे।
अङ्ग-पद
494. तीन अंग पिता से प्राप्त (वीर्य-परिणत) होते हैं- 1. अस्थि, 2. मज्जा, 3. केश, दाढ़ी, रोम, और नख।
495. तओ माउयंगा पण्णत्ता, तं जहा- मंसे, सोणिते, मत्थुलिंगे।
495. तीन अंग माता से प्राप्त (रजः परिणत) होते हैं-1. मांस, 2. शोणित, 3. मस्तिष्क।
मणोरह-पदं
496. तिहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति, तं जहा- 1. कया णं अहं अप्पं वा बहुयं वा सुयं अहिज्जिस्सामि? 2. कया णं अहं एकल्लविहारपडिमं उवसंपज्जित्ता णं विहरिस्सामि? 3. कया णं अहं अपच्छिममारणंतिय- संलेहणा-झूसणा-झूसिते भत्तपाण-पडियाइक्खिते पाओवगते कालं अणवकंखमाणे विहरिस्सामि? एवं समणसा सवयसा सकायसा पागडेमाणे समणे णिग्गंथे महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति।
मनोरथ-पद
496. तीन स्थानों से श्रमण निर्ग्रंथ महानिर्जरा तथा महापर्यवसान93 वाला होता है- 1. कब मैं अल्प या बहुत श्रुत का अध्ययन करूंगा? 2. कब मैं एकल विहार प्रतिमा का उपसंपादन कर विहार करूंगा? 3. कब मैं अपश्चिम मारणांतिक संलेखना की आराधना से युक्त होकर, भक्त-पान का परित्याग कर, प्रायोपगमन अनशन स्वीकार कर मृत्यु की आकांक्षा नहीं करता हुआ विहरण करूंगा? इस प्रकार शोभन मन, वचन और काया से उक्त भावना व्यक्त करता हुआ श्रमण-निर्ग्रंथ महानिर्जरा तथा महापर्यवसान वाला होता है।
497. तिहिं ठाणेहिं समणोवासए महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति, तं जहा- 1. कया णं अहं अप्पं वा बहुयं वा परिग्गहं परिचइस्सामि? 2. कया णं अहं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारितं पव्वइस्सामि? 3. कया णं अहं अपच्छिममारणंतिय- संलेहणा-झूसणा-झूसिते भत्तपाण- पडियाइक्खिते पाओवगते कालं अणवकंखमाणे विहरिस्सामि? एवं समणसा सवयसा सकायसा पागडेमाणे समणोवासए महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति।
497. तीन स्थानों से श्रमणोपासक महानिर्जरा तथा महापर्यवसान वाला होता है- 1. कब मैं अल्प या बहुत परिग्रह का परित्याग करूंगा? 2. कब मैं मुंडित होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होऊंगा? 3. कब मैं अपरिश्चम मारणांतिक संलेखना की आराधना से युक्त होकर, भक्तपान का परित्याग कर, प्रायोपगमन अनशन कर मृत्यु की आकांक्षा नहीं करता हुआ विहरण करूंगा? इस प्रकार शोभन मन, वचन और काया से उक्त भावना करता हुआ श्रमणोपासक महानिर्जरा तथा महापर्यवसान वाला होता है।
पोग्गलपडिघात-पदं
498. तिविहे पोग्गलपडिघाते पण्णत्ते, तं जहा-परमाणुपोग्गले परमाणु-पोग्गलं पप्प पडिहण्णिज्जा, लुक्खत्ताए वा पडिहण्णिज्जा, लोगंते वा पडिहण्णिज्जा।
पुद्गलप्रतिघात-पद
498. तीन कारणों से पुद्गल का प्रतिघात गतिस्खलन होता है- 1. एक परमाणु पुद्गल दूसरे परमाणु पुद्गल से टकरा कर प्रतिहत हो जाता है, 2. रूक्ष होकर प्रतिहत हो जाता है, 3. लोकांत तक जाकर प्रतिहत हो जाता है।
चक्खु-पदं
499. तिविहे चक्खू पण्णत्ते, तं जहा- एगचक्खू, बिचक्खू, तिचक्खू। छउमत्थे णं मणुस्से एगचक्खू, देवे बिचक्खू, तहारूवे समणे वा माहणे वा उप्पण्ण-णाणदंसणधरे तिचक्खुत्ति वत्तव्वं सिया।
चक्षुः-पद
499. चक्षुष्मान तीन प्रकार के होते हैं- 1. एक चक्षु, 2. द्वि चक्षु, 3. त्रि चक्षु। छद्मस्थ मनुष्य एक चक्षु होता है। देवता द्वि चक्षु होते हैं। अतिशायी ज्ञान-दर्शन को धारण करने वाला तथारूप श्रमण-माहन त्रि चक्षु होता है।
अभिसमागम-पदं
500. तिविधे अभिसमागमे पण्णत्ते, तं जहा- उड्ढं, अहं, तिरियं। जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पज्जति, से णं तप्पढमताए उड्ढमभिसमेति, ततो तिरियं, ततो पच्छा अहे। अहोलोगे णं दुरभिगमे पण्णत्ते समणाउसो।
अभिसमागम-पद
500. अभिसमागम तीन प्रकार का होता है- 1. ऊर्ध्व, 2. तिर्यक्, 3. अधः। तथारूप श्रमण-माहन को जब अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त होता है तब वह पहले ऊर्ध्व लोक को जानता है, फिर तिर्यक् लोक को जानता है और उसके बाद अधोलोक को जानता है। आयुष्मन् श्रमणो! अधोलोक सबसे अधिक दुरभिगम है।
इड्ढि-पदं
501. तिविधा इड्ढी पण्णत्ता, तं जहा-देविड्ढी, राइड्ढी, गणिड्ढी।
ॠद्धि-पद
501. ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. देवताओं की ॠद्धि, 2. राजाओं की ॠद्धि, 3. आचार्यों की ॠद्धि।
502. देविड्ढी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा-विमाणिड्ढी, विगुव्वणिड्ढी, परियारणिड्डी। अहवा-देविड्ढी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- सचित्ता, अचित्ता, मीसिता।
502. देवताओं की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. विमान ॠद्धि, 2. वैक्रिय ॠद्धि, 3. परिचारण ॠद्धि। अथवा-देवताओं की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र।
503. राइड्ढी तिविधा पण्णत्ता, तं जहा- रण्णो अतियाणिड्ढी, रण्णो णिज्जाणिड्ढी, रण्णो बल-वाहण-कोस-कोट्ठागारिड्ढी। अहवा-राइड्ढी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- सचित्ता, अचित्ता, मीसिता।
503. राजाओं की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. अतियान ॠद्धि,94 2. निर्याण ॠद्धि95, 3. सेना, वाहन, कोष और कोष्ठागार की ॠद्धि। अथवा-राजाओं की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र।
504. गणिड्डी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा- णाणिड्ढी, दंसणिड्ढी, चरित्तिड्ढी। अहवा-गणिड्ढी तिविहा पण्णत्ता, तं जहा सचित्ता, अचित्ता, मीसिता।
504. गणी की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है- 1. ज्ञान की ॠद्धि, 2. दर्शन की ॠद्धि, 3. चरित्र की ॠद्धि। अथवा- गणी की ॠद्धि तीन प्रकार की होती है-1. सचित्त, 2. अचित्त, 3. मिश्र।
गारव-पदं
505. तओ गारवा पण्णत्ता, तं जहा- इड्ढीगारवे, रसगारवे, सातागारवे।
गौरव-पद
505. गौरव तीन प्रकार का होता है- 1. ॠद्धि गौरव, 2. रस गौरव, 3. सात गौरव।
करण-पदं
506. तिविहे करणे पण्णत्ते, तं जहा- धम्मिए करणे, अधम्मिए करणे, धम्मियाधम्मिए करणे।
करण-पद
506. करण (अनुष्ठान) तीन प्रकार का होता है- 1. धार्मिक करण, 2. अधार्मिक करण, 3. धार्मिकाधार्मिक करण।
सुयक्खायधम्मपदं
507. तिविहे भगवता धम्मे पण्णत्ते, तं जहा- सुअधिज्झिते, सुज्झाइते, सुतवस्सिते। जया सुअधिज्झितं भवति तदा सुज्झाइतं, भवति, जया सुज्झाइतं भवति तदा सुतवस्सितं भवति, से सुअधिज्झिते सुज्झाइते सुतवस्सिते सुयक्खाते णं भगवता धम्मे पण्णत्ते।
स्वाख्यातधर्म-पद
507. भगवान् ने तीन प्रकार का धर्म प्ररूपित किया है- 1. सु-अधीत, 2. सु-ध्यात, 3. सु-तपस्यित-सु-आचरित। जब धर्म सु-अधीत होता है तब वह सु-ध्यात होता है। जब सु-ध्यात होता है तब सु-तपस्यित होता है। सु-अधीत, सु-ध्यात और सु-तपस्यित धर्म की भगवान् ने प्रज्ञापना की है वही है स्वाख्यात धर्म है।96
जाणु-अजाणु-पदं
508. तिविध वावत्ती पण्णत्ता, तं जहा- जाणू, अजाणू, वितिगिच्छा।
ज्ञ-अज्ञ-पद
508. व्यावृत्ति (निवृत्ति) तीन प्रकार की होती है- 1. ज्ञानपूर्वक, 2. अज्ञानपूर्वक, 3. विचिकित्सापूर्वक।
509. तिविधा अज्झोववज्जणा पण्णत्ता, तं जहा- जाणू, अजाणू, वितिगिच्छा।
509. अध्युपपादन (विषयासक्ति) तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञानपूर्वक, 2. अज्ञानपूर्वक, 3. विचिकित्सापूर्वक।
510. तिविधा परियावज्जणा पण्णत्ता, तं जहा- जाणू, अजाणू, वितिगिच्छा।
510. पर्यापादन (विषय सेवन) तीन प्रकार का होता है- 1. ज्ञानपूर्वक, 2. अज्ञानपूर्वक, 3. विचिकित्सापूर्वक।
अंत-पदं
511. तिविधे अंते पण्णत्ते, तं जहा- लोगंते, वेयंते, समयंते।
अंत-पद
511. अंत (निर्णय) तीन प्रकार का होता है- 1. लोकांत-लौकिक शास्त्रों का निर्णय, 2. वेदांत-वैदिक शास्त्रों का निर्णय, 3. समयान्त-श्रमण शास्त्रों का निर्णय।
जिण-पदं
512. तओ जिणा पण्णत्ता, तं जहा- ओहिणाणजिणे, मणपज्जवणाण-जिणे, केवलणाणजिणे।
जिन-पद
512. जिन97 तीन प्रकार के होते हैं- 1. अवधिज्ञानी जिन, 2. मनःपर्यवज्ञानी जिन, 3. केवलज्ञानी जिन।
513. तओ केवली पण्णत्ता, तं जहा- ओहिणाणकेवली, मणपज्जवणा-केवली, केवलणाणकेवली।
513. केवली98 तीन प्रकार के होते हैं- 1. अवधिज्ञानी केवली, 2. मनःपर्यवज्ञानी केवली, 3. केवलज्ञानी केवली।
514. तओ अरहा पण्णत्ता, तं जहा- ओहिणाणअरहा, मणपज्जवणाण-अरहा, केवलणाणअरहा।
514. अर्हन्त99 तीन प्रकार के होते हैं- 1. अवधिज्ञानी अर्हंत, 2. मनःपर्यवज्ञानी अर्हंत, 3. केवलज्ञानी अर्हंत।
लेसा-पदं
515. तओ लेसाओ दुब्भिगंधाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
लेश्या-पद
515. तीन लेश्याएं दुरभि गंध वाली हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
516. तओ लेसाओ सुब्भिगंधाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
516. तीन लेश्याएं सुरभि गंध वाली हैं- 1. तेजोलेश्या, 2. पद्मलेश्या, 3. शुक्ललेश्या।
517. तओ लेसाओ- दोग्गतिगामिणीओ, संकिलिट्ठाओ, अमणुण्णाओ, अविसुद्धाओ, अप्पसत्थाओ, सीत-लुक्खाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा।
517. तीन लेश्याएं- दुर्गतिगामिनी, संक्लिष्ट, अमनोज्ञ, अविशुद्ध, अप्रशस्त, शीत-रूक्ष हैं-1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या।
518. तओ लेसाओ- सोगतिगामिणीओ, असंकिलिट्ठाओ, मणुण्णाओ, विसुद्धाओ, पसत्थाओ, णिद्धुण्हाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- तेउलेसा पम्हलेसा, सुक्कलेसा।0
518. तीन लेश्याएं- सुगतिगामिनी, असंक्लिष्ट, मनोज्ञ, विशुद्ध, प्रशस्त, स्निग्ध-उष्ण हैं- 1. तेजोलेश्या, 2. पद्मलेश्या, 3. शुक्ललेश्या।
मरण-पदं
519. तिविहे मरणे पण्णत्ते, तं जहा- बालमरणे, पंडियमरणे, बालपंडियमरणे।
मरण-पद
519. मरण तीन प्रकार का होता है- 1. बाल-मरण-असंयमी का मरण, 2. पंडित-मरण-संयमी का मरण, 3. बाल-पंडित-मरण-संयमासंयमी का मरण।
520. बालमरणे तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- ठितलेस्से, संकिलिट्ठलेस्से, पज्जवजातलेस्से।
520. बाल-मरण तीन प्रकार का होता है- 1. स्थितलेश्य, 2. संक्लिष्टलेश्य, 3. पर्यवजातलेश्य।100
521. पंडियमरणे तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- ठितलेस्से, असंकिलिट्ठलेस्से, पज्जवजातलेस्से।
521. पंडित-मरण तीन प्रकार का होता है- 1. स्थितलेश्य-स्थिर विशुद्ध लेश्या वाला, 2. असंक्लिष्टलेश्य, 3. पर्यवजातलेश्य-प्रवर्धमान विशुद्धलेश्या वाला।
522. बालपंडियमरणे तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- ठितलेस्से, असंकिलिट्ठलेस्से, अपज्जवजातलेस्से।
522. बाल-पंडित-मरण तीन प्रकार का होता है- 1. स्थितलेश्य-स्थिर लेश्या वाला, 2. असंक्लिष्टलेश्य, 3. अपर्यवजातलेश्य।101
असद्दहंतस्स पराभव-पदं
523. तओ ठाणा अव्ववसितस्स अहिताए असुभाए अखमाए अणिस्सेसाए अणाणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- 1. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए णिग्गंथे पावयणे संकिते कंखिते वितिगिच्छिते भेदसमा-वण्णे कलुससमावण्णे णिग्गंथं पावयणं णो सद्दहति णो पत्तियति णो रोएति, तं परिस्सहा अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति, णो से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवइ। 2. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारितं पव्वइए पंचहिं महव्वएहिं संकिते कंखिते वितिगिच्छिते भेदसमाण्णे कलुससमावण्णे पंच महव्वताइं णो सद्दहति णो पत्तियति णो रोएति, तं परिस्सहा अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति, णो से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवति। 3. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए छहिं जीवणिकाएहिं संकिते कंखिते वितिगिच्छिते भेदसमावण्णे कलुससमावण्णे छ जीवणिकाए णो सद्दहति णो पत्तियति णो रोएति, तं परिस्सहा अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति, णो से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवइ।
अश्रद्धावान् का पराभव
523. अव्यवसित (अश्रद्धावान) निर्ग्रंथ के लिए तीन स्थान अहित, अशुभ, अक्षम, अनिः श्रेयस और अनानुगामिता102 के हेतु होते हैं- 1. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर निर्ग्रंथ-प्रवचन में शंकित, कांक्षित, विचिकित्सिक, भेदसमापन्न और कलुषसमापन्न होकर निर्ग्रंथ प्रवचन पर श्रद्धा नहीं करता, प्रतीति नहीं करता, रुचि नहीं करता। उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत कर देते हैं, वह परीषहों से जूझ-जूझ कर उन्हें अभिभूत नहीं कर पाता। 2. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर पांच महाव्रतों में शंकित, कांक्षित, विचिकित्सिक, भेद समापन्न और कलुष समापन्न होकर पांच महाव्रतों पर श्रद्धा नहीं करता, प्रतीति नहीं करता, रुचि नहीं करता। उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत कर देते हैं, वह परीषहों से जूझ-जूझ कर उन्हें अभिभूत नहीं कर पाता। 3. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर छह जीव निकाय में शंकित, कांक्षित, विचिकित्सिक, भेद समापन्न और कलुष समापन्न होकर छह जीव निकाय पर श्रद्धा नहीं करता, प्रतीति नहीं करता, रुचि नहीं करता। उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत कर देते हैं, वह परीषहों से जूझ-जूझ कर उन्हें अभिभूत नहीं कर पाता।
सद्दहंतस्स-विजय-पदं
524. तओ ठाणा ववसियस्स हिताए सुभाए खमाए णिस्सेसाए आणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- 1. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए णिग्गंथे पावयणे णिस्संकिते णिक्कंखिते णिव्विति- गिच्छिते णो भेदसमावण्णे णो कलुससमावण्णे णिग्गंथ पावयणं सद्दहति पत्तियति रोएति, से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति, णो तं परिस्सहा अभिभुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति। 2. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए समाणे पंचहिं महव्वएहिं णिस्संकिए णिक्कंखिए णिव्वितिगिच्छिते णो भेदसमावण्णे णो कलुससमावण्णे पंच महव्वताइं सद्दहति पत्तियति रोएति, से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवइ, णो तं परिस्सहा अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति। 3. से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए छहिं जीवणि काएहिं णिस्संकिते णिक्कंखिते णिव्वितिगिच्छते णो भेदसमावण्णे णो कलुससमावण्णे छ जीवणिकाए सद्दहति पत्तियति रोएति, से परिस्सहे अभिजुंजिय-अभिजुंजिय अभिभवंति। णो तं परिस्सहा अभिजुंजिय अभिजुंजिय अभिभवंति।
श्रद्धावान् की विजय
524. व्यवस्थित निर्ग्रंथ के लिए तीन स्थान हित, शुभ, क्षम, निःश्रेयस और अनानुगामिता के हेतु होते हैं- 1. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर निर्ग्रंथ-प्रवचन में निःशंकित, निष्कांक्षित, निर्विचिकित्सित, अभेदसमापन्न और अकलुषसमापन्न होकर निर्ग्रंथ प्रवचन में श्रद्धा करता है, प्रतीति करता है, रुचि करता है। वह परीषहों से जूझ-जूझ कर उन्हें अभिभूत कर देता है, उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत नहीं कर पाते। 2. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर पांच महाव्रतों में निःशंकित, निष्कांक्षित, निर्विचिकित्सित, अभेदसमापन्न और अकलुषसमापन्न होकर पांच महाव्रतों में श्रद्धा करता है, प्रतीति करता है, रुचि करता है। वह परीषहों से जूझ-जूझ उन्हें अभिभूत कर देता है, उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत नहीं कर पाते। 3. वह मुंडित तथा अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित होकर छह जीव निकायों में निःशंकित, निष्कांक्षित, निर्विचिकित्सित, अभेदसमापन्न और अकलुषसमापन्न होकर छह जीव निकायों में श्रद्धा करता है, प्रतीति करता है, रुचि करता है। वह परीषहों से जूझ-जूझ उन्हें अभिभूत कर देता है, उसे परीषह जूझ-जूझ कर अभिभूत नहीं कर पाते।
पुढवी-वलय-पदं
525. एगमेगा णं पुढवी तिहिं वलएहिं सव्वओ समंता संपरिक्खित्ता, तं जहा- घणोदधिवलएणं, घणवातवलएणं, तणुवायवलएणं।
पृथ्वी-वलय-पद
525. सभी पृथिव्यां तीन वलयों से सर्वतः परिक्षिप्त (घिरी हुई) हैं- 1. घनोदधि वलय से, 2. घनवात वलय से, 3. तनुवात वलय से।
विग्गह-गइ-पदं
526. णेरइया णं उक्कोसेण तिसमइएणं विग्गहेणं उववज्जंति। एगिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
विग्रह-गति-पद
526. एकेन्द्रिय को छोड़कर नैरयिकों से वैमानिक देवों तक के सभी दंडकों के जीव उत्कृष्ट रूप में तीन समय की विग्रह-गति103 से उत्पन्न होते हैं।
खीणमोह-पदं
527. खीणमोहस्स णं अरहओ तओ कम्मंसा जुगवं खिज्जंति, तं जहा- णाणावरणिज्जं, दंसणावरणिज्जं, अंतराइयं।
क्षीणमोह-पद
527. क्षीणमोह अर्हन्त के तीन कर्मांश (कर्म-प्रकृतियां) एक साथ क्षीण होते हैं- 1. ज्ञानावरणीय, 2. दर्शनावरणीय, 3. अंतराय
णक्खत्त-पदं
528. अभिईणक्खत्ते तितारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
528. अभिजित् नक्षत्र के तीन तारे हैं।
529. एवं-सवणे, अस्सिणी, भरणी, मगसिरे, पूसे जेट्ठा।
529. इसी प्रकार श्रवण, अश्विनी, भरणी, मृगसर, पुष्य तथा ज्येष्ठा नक्षत्र के भी तीन-तीन तारे हैं।
तित्थकर-पदं
530. धम्माओ णं अरहाओ संती अरहा तिहिं सागरोवमेहिं तिचउब्भाग-पलिओवमऊणएहिं वीतिक्कंतेहिं समुप्पण्णे।
तीर्थंकर-पद
530. अर्हत् शांति अर्हत् धर्म के पश्चात् तीन सागरोपम में से चौथाई भाग कम पल्योपम के बीत जाने पर समुत्पन्न हुए।
531. समणस्स णं भगवओ महावीरस्स जाव तच्चाओ पुरिसजुगाओ जुगंतकरभूमी।
531. श्रमण भगवान् महावीर के बाद तीसरे पुरुष युग जंबू स्वामी तक युगान्तकर- भूमि-निर्वाण गमन का क्रम रहा है।
532. मल्ली णं अरहा तिहिं पुरिसएहिं सद्धिं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए।
532. अर्हत् मल्ली104 तीन सौ पुरुषों के साथ मुंडित होकर अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित हुए।
533. पासे णं अरहा तिहिं पुरिससएहिं सद्धिं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए।
533. इसी प्रकार अर्हत् पार्श्व तीन सौ पुरुषों के साथ मुण्डित होकर अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित हुए।
534. समणस्स णं भगवतो महावीरस्स तिण्णि सया चउद्दसपुव्वीणं अजिणाणं जिणसंकासाणं सव्वक्खरसण्णिंवातीणं जिणा (जिणाणां?) इव अवितहं वागरमाणाणं उक्कोसिया चउद्दसपुव्विसंपया हुत्था।
534. श्रमण भगवान् महावीर के तीन सौ शिष्य चौदह पूर्वधर थे, जिन नहीं होते हुए भी जिन के समान थे, सर्वाक्षर-सन्निपाती105 तथा जिन भगवान् की तरह अवितथ व्याकरण करने वाले थे। यह भगवान् महावीर के उत्कृष्ट चतुर्दश पूर्वी शिष्यों की संपदा थी।
535. तओ तित्थयरा चक्कवट्टी होत्था, तं जहा- संती, कुंथू, अरो।
535. तीन तीर्थंकर चक्रवर्ती हुए- 1. शांति, 2. कुंथु, 3. अर।
गेविज्ज-विमाण-पदं
536. तओ गेविज्ज-विमाण-पत्थडा पण्णत्ता, तं जहा- हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे।
ग्रैवेयक-विमान-पद
536. ग्रैवेयक विमान के तीन प्रस्तट हैं- 1. अधोग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 2. मध्यमग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 3. ऊर्ध्वग्रैवेयक विमान प्रस्तट।
537. हिट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे तिविहे, पण्णत्ते, तं जहा- हेट्ठिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, हेट्ठिम-मज्झिम-गेविज्ज-विमाण पत्थडे। हेट्ठिम-उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे।
537. अधोग्रैवेयक विमान प्रस्तट तीन प्रकार हैं- 1. अधः-अधःग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 2. अधो-मध्यमग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 3. अधः-ऊर्ध्वग्रैवेयक विमान प्रस्तट।
538.मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- मज्झिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण- पत्थडे, मज्झिम-मज्झिम-गेविज्ज- विमाण-पत्थडे, मज्झिम-उवरिम- गेविज्ज-विमाण-पत्थडे।
538. मध्यमग्रैवेयक विमान प्रस्तट तीन प्रकार के हैं- 1. मध्यम-अधःग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 2. मध्यम-मध्यमग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 3. मध्यम-ऊर्ध्वग्रैवेयक विमान प्रस्तट।
539. उवरिम-गेविज्ज-विमाणे-पत्थडे तिविहे पण्णत्ते, तं जहा- उवरिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे।
539. ऊर्ध्वग्रैवेयक विमान प्रस्तट तीन प्रकार के हैं- 1. ऊर्ध्व-अधःग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 2. ऊर्ध्व-मध्यमग्रैवेयक विमान प्रस्तट, 3. ऊर्ध्व-ऊर्ध्वग्रैवेयक विमान प्रस्तट।
पावकम्म-पदं
540. जीवा णं तिट्ठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए, चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा- इत्थिणिव्वत्तिते, पुरिसनिव्वत्तित्ते, णपुंसगनिव्वत्तिते। एवं-जिण-उवचिण-बंध उदीर-वेद तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
540. जीवों ने त्रिस्थान-निवर्तित पुद्गलों का कर्म रूप में चय किया है, करते हैं तथा करेंगे- 1. स्त्री-निवर्तित पुद्गलों का, 2. पुरुष-निवर्तित पुद्गलों का, 3. नपुंसक-निवर्तित पुद्गलों का। इसी प्रकार जीवों ने त्रिस्थान-निवर्तित पुद्गलों का कर्म रूप में उपचय, बंध, उदीरण, वेदन तथा निर्जरण किया है, करते हैं तथा करेंगे।
पोग्गल-पदं
541. तिपदेसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
541. त्रिप्रदेशी-(तीन प्रदेश वाला) स्कंध अनंत हैं।
542. एवं जाव तिगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
542. इसी प्रकार तीन प्रदेशावगाढ तीन समय की स्थिति वाले और तीन गुण वाले पुद्गल अनंत हैं तथा शेष सभी वर्ण, गंध, रस और स्पर्शों के तीन गुण वाले पुद्गल अनंत हैं।
टिप्पण
स्थान-३
1. विक्रिया (सूत्र 4) :
विक्रिया का अर्थ है-विविध रूपों का निर्माण या विविध प्रकार की क्रियाओं का सम्पादन। वह दो प्रकार की होती है-भवधारणीय (जन्म के समय होने वाली) और उत्तरकालीन। प्रस्तुत सूत्र में विक्रिया के तीन प्रकार निर्दिष्ट हैं-
1. पर्यादाय 2. अपर्यादाय 3. पर्यादाय-अपर्यादाय।
भवधारणीय शरीर से अतिरिक्त रूपों का निर्माण (उत्तरकालीन विक्रिया) बाह्यपुद्गलों का ग्रहण कर की जाती है, इसलिए उसकी संज्ञा पर्यादाय विक्रिया है।
भवधारणीयविक्रिया बाह्यपुद्गलों को ग्रहण किए बिना होती है, इसलिए उसकी संज्ञा अपर्यादाय विक्रिया है।
भवधारणीय शरीर का कुछ विशेष संस्कार करने के लिए जो विक्रिया की जाती है उसमें बाह्यपुद्गलों का ग्रहण और अग्रहण-दोनों होते हैं, इसलिए उसकी संज्ञा पर्यादाय-अपर्यादाय विक्रिया है।
वृत्तिकार ने विक्रिया का दूसरा अर्थ किया है-भूषित करना। बाह्यपुद्गलआभरण आदि लेकर शरीर को विभूषित करना पर्यादाय- विक्रिया होती है और बाह्यपुद्गलों का ग्रहण न करके केश, नख आदि को संवारना अपर्यायाय विक्रिया कहलाती है।
बाह्यपुद्गलों को लिए बिना गिरगिट अपने शरीर को नाना रंगमय बना लेता है तथा सर्प फणावस्था में अपनी अवस्था को विशिष्ट रूप दे देता है।
2. कतिसंचित (सूत्र 7)
कति शब्द का अर्थ है कितना। यहां वह संख्येय के अर्थ में प्रयुक्त है। यहां कति, अकति और अवक्तव्य ये तीन शब्द हैं। कति का अर्थ संख्या से है अर्थात् दो से लेकर संख्यात तक। अकति का अर्थ असंख्यात और अनन्त से है। अवक्तव्य का अर्थ एक से है, एक को संख्या नहीं माना जाता।
भगवतीसूत्र, शतक 20, उद्देशक 10 के नौवें प्रश्न में बताया गया है कि नरकगति में नैरयिक एक साथ संख्यात उत्पन्न होते हैं। उत्पत्ति की समानता से बुद्धि द्वारा उनका संग्रह करके उन्हें कतिसंचित कहा है। नरकगति में नैरयिक असंख्यात भी एक साथ उत्पन्न होते हैं, इसलिए उन्हें अकतिसंचित भी कहा है। नरकगति में नैरयिक जघन्यत: एक ही उत्पन्न होता है, इसलिए उसे अवक्तव्यसंचित कहा है।
दिगम्बर सम्प्रदाय में कृति शब्द के स्थान पर कन है। कृति शब्द की व्याख्या करते हुए कहा है-जो राशि वर्गित होकर बुद्धि को प्राप्त होती है और अपने वर्ग में से अपने वर्ग के मूल को कम कर वर्ग करने पर वृद्धि को प्राप्त होती है उसे कृति कहते हैं।
एक संख्या वर्ग करने पर वृद्धि नहीं होती तथा उसमें से वर्गमूल के कम करने पर वह निर्मूल नष्ट हो जाती है, इस कारण एक संख्या नोकृति है। दो संख्या का वर्ग करने पर चूंकि वृद्धि देखी जाती है अत: दो को नोकृति नहीं कहा जा सकता और चूंकि उसके वर्ग में से मूल को कम करके वर्गित करने पर वह वृद्धि को प्राप्त नहीं होती, किन्तु पूर्वोक्त राशि ही रहती है अत: दो कृति भी नहीं हो सकती, इसलिए दो संख्या अवक्तव्य है।
तीन को आदि लेकर आगे की संख्या वर्गित करने पर चूंकि बढ़ती है और उसमें से वर्गमूल को कम करके पुन: वर्ग करने पर वृद्धि को प्राप्त होती है इस कारण उसे कृति कहा है।
इस व्याख्या से-
नो कृति-1, 2, 3, 4, 5
अवक्तव्य कृति-2, 4, 6, 8, 10
कृति-3, 4, 5, .........
एक को आदि लेकर एकअधिक क्रम से वृद्धि को प्राप्त राशि नो कृतिसंकलना है।
दो को आदि लेकर एकअधिक क्रम से वृद्धि को प्राप्त राशि नो अवक्तव्यसंकलना है।
तीन, चार, पांच आदि में अन्यतर को आदि करके उनमें ही अन्यतर के अधिक क्रम से वृद्धिगत राशि कृतिसंकलना है। इसकी स्थापना इस प्रकार है-
नो कृतिसंकलना-1, 2, 3, 4, 5, 6....आदि संख्यात असंख्यात।
अवक्तव्यसंकलना-2, 4, 6, 8, 10, 12....आदि संख्यात असंख्यात।
कृतिसंकलना-3, 6, 9, 12, 4, 8, 12, 16, 5, 10, 15, 20 आदि संख्यात असंख्यात।
श्वेताम्बर और दिगम्बर-परम्परा का यह अर्थ-भेद सचमुच आश्चर्यजनक है। कति और कृति दोनों का प्राकृत रूप कति या कदि बन सकता है।
3. एकेन्द्रिय (सूत्र 8)
एकेन्द्रिय में प्रतिसमय असंख्यात या (वनस्पति विशेष में) अनन्त जीव उत्पन्न होते हैं। अत: वे अकतिसंचित ही होते हैं। इसलिए उनके तीन विकल्प नहीं होते।
4. परिचारणा (सूत्र 9)
परिचारणा का अर्थ है-मैथुन का सेवन। तत्त्वार्थसूत्र में परिचारणा के अर्थ में प्रवीचार शब्द का प्रयोग किया गया है। प्रवीचार पांच प्रकार का होता है-
1. कायप्रवीचार-कायिक मैथुन।
2. र्स्पशप्रवीचार-स्पर्श मात्र से होने वाली भोगवृत्ति।
3. रूपप्रवीचार-रूप देखने मात्र से होने वाली भोगतृप्ति।
4. शब्दप्रवीचार-शब्द सुनने मात्र से होने वाली भोगतृप्ति।
5. मन:प्रवीचार-संकल्प मात्र से होने वाली भोगतृप्ति।
देखें 5/54 का टिप्पण।
5. मैथुन (सूत्र 12)
वृत्तिकार ने स्त्री, पुरुष और नपुंसक के लक्षणों का संकलन किया है। उसके अनुसार स्त्री के सात लक्षण हैं-
1. योनि, 2. मृदुता, 3. अस्थिरता, 4. मुग्धता, 5. क्लीवता, 6. स्तन, 7. पुरुष के प्रति अभिलाषा।
पुरूष के सात लक्षण ये हैं-
1. लिङ्ग, 2. कठोरता, 3. दृढ़ता, 4. पराक्रम, 5. दाढ़ी और मूंछ, 6. धृष्टता, 7. स्त्री के प्रति अभिलाषा।
नपुंसक के लक्षण-
1. स्तन और दाढ़ी-मूंछ ये कुछ अंशों में होते हैं, परन्तु पूर्ण विकसित नहीं होते।
2. प्रज्वलित कामाग्नि।
6-8. योग, प्रयोग, करण (सूत्र 13-15)
योग शब्द के दो अर्थ है-प्रवृत्ति और समाधि। इनकी निष्पत्ति दो भिन्न-भिन्न धातुओं से होती है। सम्बन्धार्थक 'युज्' धातु से निष्पन्न होने वाले योग का अर्थ है-प्रवृत्ति। समाध्यर्थक युज् धातु से निष्पन्न होने वाले योग का अर्थ है-समाधि। प्रस्तुत सूत्र में योग का अर्थ प्रवृत्ति है। उमास्वाति के अनुसार काय, वाङ् और मन के कर्म का नाम योग है। जीव के तीन मुख्य प्रवृत्तियों-कायकप्रवृत्ति, वाचिकप्रवृत्ति और मानसिकप्रवृत्ति-का सूत्रकार ने योग शब्द के द्वारा निर्देश किया है।
कर्मशास्त्रीय परिभाषा के अनुसार वीर्यान्तरायकर्म के क्षय या क्षायोपशम तथा शरीरनामकर्म के उदय से होने वाला वीर्ययोग कहलाता है। भगवतीसूत्र में एक प्रसंग आता है। वहां गौतम स्वामी ने पूछा-भंते! योग किससे उत्पन्न होता है?
भगवान-वीर्य से।
गौतम-भंते! वीर्य किसे उत्पन्न होता है?
भगवान्-शरीर से।
गौतम-भंते! शरीर किससे उत्पन्न होता है?
भगवान्-जीव से।
इस कर्मशास्त्रीय परिभाषा से यह स्पष्ट होता है कि योग जीव और शरीर के साहचर्य से उत्पन्न होने वाली शक्ति है।
वृत्ति में उद्धृत एक गाथा में योग के पर्यायवाची नाम इस प्रकार हैं-
1. योग, 2. वीर्य, 3. स्थान, 4. उत्साह, 5. पराक्रम, 6. चेष्टा, 7. शक्ति, 8. सामर्थ्य।
योग के अनन्तर प्रयोग का निर्देश है। प्रज्ञापना (पद 16) के अध्ययन से यह प्रतीत होता है कि योग और प्रयोग दोनों एकार्थक हैं।
प्रयोग के अनन्तर सूत्रकार ने करण का निर्देश किया है। वृत्तिकार ने करण का अर्थ है-मनन, वचन और स्पंदन की क्रियाओं में प्रवर्तमान आत्मा का सहायक पुद्गल-समूह किया है।
वृत्तिकार ने योग, प्रयोग और करण की व्याख्या करने के पश्चात् यह बतलाया है कि ये तीनों एकार्थक हैं। भगवती में योग के पन्द्रह प्रकार बतलाए हैं। वे ही पन्द्रह प्रकार प्रज्ञापना में प्रयोग के नाम से तथा आवश्यक में करण के नाम से निर्दिष्ट हैं। अत: इन तीनों में अर्थ भेद का अन्वेषण आवश्यक नहीं है।
9. (सूत्र 16)
देखें 7/84-89 का टिप्पण।
10. (सूत्र 17)
प्रस्तुत सूत्र के आलोच्य शब्द ये हैं-
1. तथारूप-जीवनचर्या के अनुरूप वेश वाला।
2. माहन-अहिंसा का उपदेश देने वाला अहिंसक।
3. अस्पर्शुक-यह अफासुय शब्द का अनुवाद है। प्राचीन व्याख्या-ग्रन्थों में फासुय का अर्थ प्रासुक (निर्जीव) और अफासुय का अर्थ अप्रासुक (सजीव) किया गया है। प्रस्तुत प्रकरण में वृत्तिकार ने भी यही अर्थ किया है।
पंडित बेचरदासजी ने फासुय का अर्थ स्पर्शुक अर्थात् अभिलषणीय किया है। उन्होंने इसके समर्थन में जो तर्क दिए हैं, वे बुद्धिगम्य हैं।
4. अनेषणीय-गवेषणा के अयोग्य, अकल्पनीय, अग्राह्य।
5. अशन-पेट भर कर खाया जाने वाला आहार।
6. पान-कांजी तथा जल।
7. खाद्य-फल, मेवा आदि।
8. स्वाद्य-लौंग, इलायची आदि।
11. गुप्ति (सूत्र 21)
गुप्ति का शाब्दिक अर्थ है-रक्षा। मन, वचन और काय के साथ योग होने पर इसका अर्थ होता है-मन, वचन और काय की अकुशल प्रवृत्तियों से रक्षा और कुशल प्रवृत्तियों में नियोजन। यह अर्थ सम्यक्प्रवृत्ति को ध्यान में रखकर किया गया प्रतीत होता है। असम्यक् की निवृत्ति हुए बिना कोई भी प्रवत्ति सम्यक् नहीं बनती, इस दृष्टि से सम्यक्प्रवृत्ति में गुप्ति का होना अनिवार्य माना गया है।
सम्यक्प्रवृत्ति से निरपेक्ष होकर यदि गुप्ति का अर्थ किया जाए तो इसका अर्थ होगा-निरोध। महर्शि पतञ्जलि ने लिखा है-'चित्तवृत्ति निरोधो योग: (योगदर्शन 1/1) जैन-दृष्टि से इसका समानान्तर सूत्र लिखा जाए तो वह होगा 'चित्तवृत्ति निरोधो गुप्ति:'।
12. दण्ड (सूत्र 24)
देखें 1/3 का टिप्पण।
13. गर्हा (सूत्र 26)
देखें 2/38/ का टिप्पण।
14. प्रत्याख्यान (सूत्र 27)
छब्बीसवें सूत्र में गर्हा का उल्लेख है और प्रस्तुत सूत्र में प्रत्याख्यान का। गर्हा अतीत के अनाचरण का अनुताप है और प्रत्याख्यान भविष्य में अनाचरण का प्रतिषेध।
15. (सूत्र 28)
प्रस्तुत सूत्र में पुरुष की वृक्ष से तुलना की गई है। इस तुलना का निमित्त उपकार की तरतमता है-यह वृत्तिकार ने निर्दिष्ट किया है। इस निर्देश को एक निदर्शन मात्र समझना चाहिए। तुलना के निमित्तों की संघटना अनेक दृष्टिकोणों से की जा सकती है।
पत्रयुक्त वृक्ष की अपेक्षा पुष्पयुक्त वृक्ष की सुषमा अधिक होती है और फलयुक्त वृक्ष उससे भी अधिक महत्त्व रखता है। पत्रछाया (शोभा) का, पुष्प सुगन्ध का और फलसरसता का प्रतीक है। छाया सम्पन्न पुरुष की अपेक्षा वह पुरुष अधिक महत्त्व रखता है जिसके जीवन में गुणों की सुगन्ध होती है और उस पुरुष का और अधिक महत्त्व होता है, जिसके जीवन से गुणों का रस-निर्झर प्रवाहित होता रहता है।
किसी वृक्ष में पत्र, पुष्प और फल तीनों होते हैं, इस दुनियां में ऐसे पुरुष भी होते हैं, जिनके जीवन में गुणों की चमक, महक और सरसता-तीनों एक साथ मिलते हैं।
संत तुलसीदासजी ने रामायण में तीन प्रकार के पुरुषों का वर्णन किया है। कुछ पुरुष पाटल वृक्ष के समान होते हैं। पाटल के केवल फूल होते हैं फल नहीं। पाटल के समान पुरुष केवल कहते हैं, पर करते कुछ नहीं।
कुछ पुरुष आम्रवृक्ष के समान होते हैं। आम्र के फल और फूल दोनों होते हैं। आम्र के समान पुरुष कहते भी हैं और करते भी हैं।
कुछ पुरुष फनस वृक्ष के समान होते हैं। फनस के केवल फल होते हैं। फनस के समान पुरुष कहते नहीं किन्तु करते हैं।
16-18. (सूत्र 29-31)
निर्दिष्ट तीन सूत्रों में पुरुष का विभिन्न दृष्टिकोणों से निरूपण किया गया है-
नामपुरुष-जिस सजीव या निर्जीव वस्तु का पुरुष नाम होता है, उसे नामपुरुष कहा जाता है।
स्थापनापुरुष-पुरुष की प्रतिमा अथवा किसी वस्तु में पुरुष का आरोपण।
द्रव्यपुरुष-पुरुषरूप में उत्पन्न होने वाला जीव या पुरुष का मृत शरीर।
ज्ञानपुरुष-ज्ञानप्रधान पुरुष।
दर्शनपुरुष-दर्शनप्रधान पुरुष।
चरित्रपुरुष-चरित्रप्रधान पुरुष।
वेदपुरुष-पुरुष संबंधी मनोविकार का अनुभव करने वाला। यह स्त्री, पुरुष और नपुंसक-इन तीनों लिङ्गों में हो सकता है।
चिह्नपुरुष-दाढ़ी आदि पुुरुष-चिह्नों से पहचाने जाने वाला अथवा पुरुषवेषधारी स्त्री आदि।
अभिलाषपुरुष-लिंगानुशासन के अनुसार पुरुषलिंग से अभिहित होने वाला शब्द।
19-22 (सूत्र 32-35)
इन चार सूत्रों में पुुरुषों की तीन श्रेणियां निरूपित हैं। प्रथम श्रेणी में धर्म, भोग और कर्म-इन तीनों के उत्तम पुुरुषों का निरूपण है। द्वितीय और तृतीय श्रेणी में ऐसा निरूपण प्राप्त नहीं होता। द्वितीय श्रेणी के तीन पुरुषों का संबंध आवश्यकनिर्युक्ति के आधार पर ऋषभकालीन व्यवस्था के साथ जोड़ा जाता है। ऋषभ की राज्य-व्यवस्था में आरक्षक, उग्र, पुरोहित, भोज और वयस्य राजन्य कहलाते थे।
भगवान् महावीर के समय में भी उग्र, भोग और राजन्यों का उल्लेख मिलता है। इससे यह अनुमान किया जाता है कि ये प्राचीन समय के प्रसिद्ध वंश हैं।
इस वर्गीकरण से यह पता चलता है कि आगम-रचनाकाल में दास, भृतक (कर्मकर) और भागिक-कुछ भाग लेकर खेती आदि का काम करने वाले लोग तीसरी श्रेणी में गिने जाते थे। इन प्राचीन मूल्यों में आज क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है। वर्तमान मूल्यों के अनुसार भोगपुरुष चक्रवर्ती को उत्तमपुरुष और खेतीहर मजदूर को जघन्यपुुरुष का स्थान नहीं दिया जा सकता।
23. संमूर्च्छिम (सूत्र 36)
वृत्तिकार ने सम्मूर्च्छिम का अर्थ अगर्भज किया है।3 संमूर्च्छिम जीव गर्भ से उत्पन्न नहीं होते। वे लोक के किसी भी भाग में उत्पन्न हो जाते हैं। वे जहां उत्पन्न होते हैं वहीं पुद्गलसमूह को आकृष्ट कर अपने देह की समन्तत: (चारों ओर से) मूर्च्छना (शारीरिक अवयवों की रचना) कर लेते हैं।
24-25. उर: परिसर्प, भुजपरिसर्प (सूत्र 42-45)
परिसर्प का अर्थ होता है-चलने वाला प्राणी। वह दो प्रकार का होता है-
1. उर: परिसर्प-पेट के बल रेंगने वाला, जैसे-सर्प आदि।
2. भुजपरिसर्प-भुजा के बल चलने वाला, जैसे-नेवला आदि।
26. (सूत्र 50)
1. कर्मभूमि-कृषि आदि कर्म द्वारा जीविका चलाई जाए, उस प्रकार की भूमि कर्मभूमि कहलाती है।
2. अकर्मभूमि-प्राकृतिक साधनों से जीविका आदि चलाई जाए, उस प्रकार की भूमि अकर्मभूमि कहलाती है।
3. अन्तर्द्वीप-ये लवणसमुद्र के अन्तर्गत हैं।
इनमें उत्पन्न होने वाले क्रमश: कर्मभूमिज, अकर्मभूमिज और अन्तर्द्वीपज कहलाते हैं।
27. असुरकुमार के (सूत्र 59)
असुरकुमार आदि भवनपति देवों में चार लेश्याएं होती हैं, पर संक्लिष्ट लेश्याएं तीन ही होती है। चौथी लेश्या-तेजोलेश्या संक्लिष्ट नहीं है, इस दृष्टि से यहां तीन लेश्याएं बतलाई गई हैं।
28. पृथ्वीकाय..... (सूत्र 61)
पृथ्वीकाय, अप्काय तथा वनस्पतिकाय में जीव देवगति से आकर उत्पन्न हो सकते हैं, उन जीवों में तेजोलेश्या भी प्राप्त होती है, किन्तु यह संक्लिष्टलेश्या का निरूपण है, इसलिए उनमें तीन ही लेश्याएं निरूपित की गई हैं।
29. तेजस्कायिक....(सूत्र 62)
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित तेजस्कायिक आदि जीवों में तीन लेश्याएं ही प्राप्त होती हैं, अत: 58वें सूत्र की भांति यहां भी संक्लिष्ट शब्द का प्रयोग अपेक्षित नहीं है।
30-32. सामानिक, तावत्त्रिंशक, लोकान्तिक (सूत्र 80-86)
सामानिक-समृद्धि में इन्द्र के समकक्षदेव। तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार आज्ञा और ऐश्वर्य के सिवाय, स्थान, आयु, शक्ति, परिवार और भोगोपभोग आदि में यह इन्द्र के समान होते हैं। ये पिता, गुरु, उपाध्याय आदि के समान आदरणीय होते हैं।
तावत्त्रिंशक-इन्द्र के मंत्री और पुरोहित स्थानीयदेव।
लोकान्तिक-पांचवें देवलोक में रहने वाले देवों की एक जाति।
33-34. शतपाक, सहस्रपाक (सूत्र 87)
शतपाक-वृत्तिकार ने इसके चार अर्थ किए हैं-
1. सौ औषधिक्वाथ के द्वारा पकाया हुआ।
2. सौ औषधियों के साथ पकाया गया।
3. सौ बार पकाया गया।
4. सौ रुपयों के मूल्य से पकाया गया।
सहस्रपाक-वृत्तिकार ने इसके भी चार अर्थ किए हैं-
1. सहस्र औषधिक्वाथ के द्वारा पकाया हुआ।
2. सहस्र औषधियों के साथ पकाया गया।
3. सहस्र बार पकाया गया।
4. सहस्र रुपयों के मूल्य से पकाया गया।
35. स्थालीपाक (सूत्र 87)
अट्ठारह प्रकार के स्थालीपाक शुद्ध व्यञ्जन-स्थाली का अर्थ है पकाने की हंडिया। शब्दकोष में इसके पर्यायवाची शब्द हैं-उरवा, पिठर, कुंड, चरु, कुम्भी।
अट्ठारह प्रकार के व्यञ्जन ये हैं-
1. सूप
2. ओदन
3. यवान्न-यव से बना हुआ परमान्न।
4. जलज-मांस
5. स्थलज-मांस
6. खेचर-मांस
7. गोरस
8. जूष-जीरा आदि डाला हुआ मूंग की दाल। (रस)
9. भक्ष्य-खाजा आदि।
10. गुडपर्पटिका-गुड़ की बनी हुई पपड़ी।
11. मूलफल-मूल अर्थात् अश्वगंधा आदि की जड़ें। फल-आम आदि।
12. हरित-आचारांग वृत्ति के अनुसार तन्दुलीयम (चौलाई), धूपारुह, वस्तुल (बथुआ), बदरक (बैर), मार्जार, पादिका, चिल्ली (लाल पत्तों वाला बथुआ), पालक आदि हरित कहलाते हैं।
चरक के अनुसार हरितवर्ग में अदरक, जम्बीर (पुदीना वा तुलसी भेद), सुरस (तुलसी), अजवाइन, अजक (श्वेत तुलसी), सहिजन, शालेय (चाणक्य मूल), राई, गण्डीर (गण्डीर दो प्रकार का होता है-लाल और सफेद। लाल हरित-वर्ग में है और सफेद साकवर्ग में), जलपिप्पली, तुम्बुरु (नेपाली धनियां) शृंगवेटी (अदरक सदृश आकृति वाली), भूतृण (गन्धतृण), खराश्वा (पारसी कयमानी), धनिया, अजमोदा, सुमुख (तुलसी भेद), गृञ्जनक (गाजर), पलाण्डु (प्याज) और लशुन (लहसन) है।
13. डाक-हींग, जीरा आदि मसाले ढाली हुई बथुए जैसी पत्तियों की भाजी।
14. रसाला-दोपल घी, एकपल शहद, आधा आढक दही, 20 काली मिर्च और 10 पल खांड या गुड़-इनको मिलाने से रसाला बनती है। इसे मार्जिता भी कहा जाता है।
15. पानमदिरा
16. पानीयजल
17. पानक-अंगूर आदि का पना।
18. शाक-तरोई आदि का शाक, जो छाछ के साथ पकाया जाता है।
36. योगवाहिता (सूत्र 88)
योगवहन करने वाले मुनि की चर्चा को योगवाहिता कहा जाता है। योगवहन का शब्दानुपाती अर्थ है-चित्त-समधि की विशिष्ट साधना। जैन-परम्परा में योगवहन की एक दूसरी पद्धति भी रही है। आगम-श्रुत के अध्ययनकाल में योगवहन किया जाता था। प्रत्येक आगम तपस्यापूर्वक पढ़ा जाता था। आगम के अध्येता मुनि के लिए विशेष प्रकार की चर्या निर्दिष्ट होती थी, जैसे-
1. अल्पनिद्रा लेना।
2. प्रथम दो प्रहारों में श्रुत और अर्थ का बार-बार अभ्यास करना।
3. अध्येतव्य ग्रंथ को छोड़कर नया ग्रंथ नहीं पढ़ना।
4. पहले जो कुछ सीखा हो उसे नहीं भुलाना।
5. हास्य, विकथा, कलह आदि न करना।
6. धीमे-धीमे शब्दों में बोलना, जोर-जोर से नहीं बोलना।
7. काम, क्रोध आदि का निग्रह करना।
तपस्या की विधि प्रत्येक शास्त्र-ग्रंथ के लिए निश्चित थी। इसकी जानकारी के लिए विधिप्रथा आदि ग्रन्थ द्रष्टव्य हैं।
यह योगवहन की पद्धति भगवान् महावीर के समय में प्रचलित नहीं थी। उस समय के उल्लेखों में अंगों के अध्ययन का उल्लेख प्राप्त होता है, किन्तु योगवहन पूर्वक अध्ययन का उल्लेख नहीं मिलता। अध्ययन के साथ योगवहन की परम्परा भगवान् महावीर के निर्वाण के उत्तरकाल में स्थापित हुई प्रतीत होती है। यदि योगवहिता का अर्थ श्रुत के अध्ययन के साथ की जाने वाली तपस्या या विशिष्ट चर्या हो तो यह उत्तरकालीन संक्रमण है। और यदि इसका अर्थ चित्त-समाधि की विशिष्ट साधना हो तो इसे महावीरकालीन माना जा सकता है। प्रसंग की दृष्टि से दोनों अर्थसंगत हो सकते हैं।
37. प्रणिधान (सूत्र 96)
प्रणिधान का अर्थ है-एकाग्रता। वह केवल मानसिक ही नहीं होती वाचिक और कायिक भी होती है। एकाग्रता का उपयोग सत् और असत् दोनों प्रकार का होता है। इसी आधार पर प्रणिधान के सुप्रणिधान और दुष्प्रणिधान-ये दो भेद किए गए हैं।
38-40. पल्य, माल्य, अन्तर्मुहूर्त (सूत्र 125)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ विशिष्ट शब्दों का अर्थ इस प्रकार है-
पल्य-बांस आदि से बनाई हुई टोकरी।
माल्य-दूसरी मंजिल का मकान।
अन्तर्मुहूर्त-दो समय से लेकर अड़तालीस मिनट में से एक समय कम तक का कालमान।
41. (सूत्र 131)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ विशिष्ट शब्दों के आशय इस प्रकार हैं-
समान-प्रमाण की दृष्टि से एक लाख योजन।
सपक्ष-समश्रेणी की दृष्टि से सपक्ष-दाएं बाएं पार्श्व समान।
सप्रतिदिश-विदिशाओं में सम।
42. (सूत्र 132)
प्रस्तुत सूत्र के कुछ विशिष्ट शब्दों के अर्थ इस प्रकार हैं-
सीमांतक नरकावास-पहली नरकभूमि के पहले प्रस्तर का नरकावास।
ईषत् प्राग्भारा पृथ्वी-सिद्धशिला। इसका क्षेत्रफल पैंतालीस लाख योजन है।
43. (सूत्र 139)
प्रस्तुत सूत्र में तीन कालिक-प्रज्ञप्ति सूत्रों का निरूपण है। नंदीसूत्र में द्वीपसागरप्रज्ञप्ति और चन्द्रप्रज्ञप्ति-इन दोनों को कालिक3 तथा सूर्यप्रज्ञप्ति को उत्कालिक4 के वर्ग में समाविष्ट किया गया है। जयधवला में परिकर्म (दृष्टिवाद के प्रथम अंग) के पांच अर्थाधिकार निरूपित हैं-चन्द्रप्रज्ञप्ति, सूर्यप्रज्ञप्ति, जम्बूद्वीप्रज्ञप्ति, द्वीपसागरप्रज्ञप्ति और व्याख्या-प्रज्ञप्ति। दृष्टिवाद कालिक सूत्र है, अत: इन प्रज्ञप्तियों का कालिक होना स्वत: प्राप्त है। श्वेताम्बर आगमों में प्रज्ञप्तिसूत्र दृष्टिवाद के अंग के रूप में निरूपित नहीं है, फिर भी पांच प्रज्ञप्ति सूत्रों की मान्यता रही है, यह वृत्ति से ज्ञात होता है। वृत्तिकार ने लिखा है कि यह तीसरा स्थान है, इसलिए इसमें तीन ही प्रज्ञप्तियों का उल्लेख है, व्याख्याप्रज्ञप्ति और जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ति का उल्लेख नहीं है।
स्थानांग और नंदीसूत्र के इस परम्परा-भेद का आधार अभी अन्वेषणीय है।
44. परिषद् (सूत्र 143)
इन्द्र की परिषद् निकटता की दृष्टि से तीन प्रकार की है-
समिता-आन्तरिक परिषद् । इसके सदस्य प्रयोजनवशात् इन्द्र के द्वारा बुलाने पर ही आते हैं।
चंडा-मध्यमा परिषद्। इसके सदस्य इन्द्र के द्वारा बुलाने और न बुलाने पर भी आते हैं।
जाता-बाह्यपरिषद्। इसके सदस्य इन्द्र के द्वारा बिना बुलाये ही आ जाते हैं।
प्रकारान्तर से इसका यह भी अर्थ है-
1. जिनके सम्मुख प्रयोजन की पर्यालोचना की जाए वह आभ्यन्तर या समितापरिषद् है।
2. जिनके सम्मुख पर्यालोचित विषय को विस्तार से बताया जाए वह मध्यमा या चंडापरिषद् है।
3. जिनके सम्मुख पर्यालोचित विषय का वर्णन किया जाए वह बाह्य या जातापरिषद् है।
45. याम (सूत्र 161)
यहां वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने 'याम' का अर्थ दिन और रात्रि का तृतीय भाग किया है।
इससे आगे एक पाठ और है-तिहिं वतेहिं आया केवलिपन्नत्तं धम्मं लभेज्ज सवणयाए तं जहा-
पढमे वते, मज्झिमे वते, पच्छिमे वते (3/162)।
प्रथम, मध्यम और पश्चिम-तीनों वय में धर्म की प्राप्ति होती है।
आचारांग में भी धर्म प्रतिपत्ति के प्रसंग में ऐसा ही पाठ है-
जामा तिण्णि उदाहिया, जेसु इमे आयरिया संवुज्झमाणा समुट्ठिया-
अर्थात् याम तीन हैं, जिनमें आर्य संबुद्ध होते हैं। आचारांगचूर्णि में 'जाम' और 'वय' को एकार्थक स्वीकार किया है। किन्तु स्थानांगसूत्र में 'जाम' और 'वय' के भिन्न पाठ हैं। फिर भी इससे आचारांगचूर्णि का मत खण्डित नहीं होता। क्योंकि स्थानांग एक संग्राहक सूत्र है, इसलिए इसमें सदृश पाठों का भी संकलन कर लिया गया है।
जाम का वयवाची अर्थ भी एक परम्परा का संकेत देता है।
उस समय संन्यास-विषयक यह प्रश्न प्रबल था कि किस अवस्था में संन्यास लेना चाहिए। वर्णाश्रम व्यवस्था में चतुर्थ आश्रम में संन्यास-ग्रहण का विधान था परन्तु भगवान् महावीर की मान्यता इससे भिन्न थी। वे दीक्षा के साथ वय का योग नहीं मानते थे। उन्होंने कहा-प्रथम, मध्यम और पश्चिम-तीनों ही वय धर्म-प्रतिपत्ति के लिए योग्य हैं। तीनों वयों का कालमान इस प्रकार हैं-
प्रथम वय-8 वर्ष से 30 वर्ष तक।
मध्यम वय-30 वर्ष से 60 वर्ष तक।
पश्चिम वय-60 वर्ष से आगे।
इसलिए इस भूमिका से भी स्पष्ट होता है कि धर्म-प्रतिपत्ति के प्रसंग में जो 'जाम' शब्द आया है वह वय का ही द्योतक है, व्रत का काल-विशेष का नहीं।
46. बोधि (सूत्र 176)
वृत्तिकार से बोधि का अर्थ सम्यक्बोध किया है।5 इस अर्थ में चारित्रबोधि नहीं होे सकता। वृत्तिकार ने इसका समाधान इस भाषा में दिया है-चारित्र बोधि का फल है, इसलिए अभेदोपचार से उसे बोधि कहा गया है। उन्होंने दूसरा तर्क यह प्रस्तुत किया है-ज्ञान और चारित्र-ये दोनों ही जीव के उपयोग हैं, इसलिए उन्हें बोधि शब्द के द्वारा अभिहित किया गया है।
आचार्य कुंदकुंद ने बोधि शब्द की सुन्दर परिभाषा दी है। जिस उपाय से सद्ज्ञान उत्पन्न होता है उस उपाय-चिंता का नाम बोधि है। इस परिभाषा के अनुसार ज्ञानबोधि का अर्थ ज्ञानप्राप्ति की उपायचिंता, दर्शनबोधि का अर्थ दर्शनप्राप्ति की उपायचिंता और चारित्रबोधि का अर्थ चरित्रप्राप्ति की उपायचिंता फलित होता है।
बोधि शब्द बुध् धातु से निष्पन्न हुआ है। इसका शाब्दिक अर्थ है-ज्ञान या विवेक। धर्म के सन्दर्भ में इसका अर्थ होता है-आत्मबोध या मोक्षमार्ग का बोध। आत्मा को जानना सम्यक्ज्ञान, आत्मा को देखना सम्यक्दर्शन और आत्मा में रमण करना सम्यक्चारित्र है। एक शब्द में तीनों की संज्ञा आत्मबोध है। और, यह आत्मबोध ही मोक्ष का मार्ग है। यहां बोधि शब्द का इसी अर्थ में प्रयोग किया गया है।
47. मोह (सूत्र 178)
देखें 2/422 का टिप्पण।
48. दूसरे स्थान पर ले जाकर दी जाने वाली दीक्षा (सूत्र 182)
दशपुर नगर के राजपुरोहित का नाम सोमदेव था। उसके पुत्र का नाम आर्यरक्षित और पत्नी का नाम रुद्रसोया था। आर्यरक्षित पाटलीपुत्र में जा चारों वेदों का सांगोपांग अध्ययन कर घर लौटे। माता के कहने पर वे दृष्टिवाद का अध्ययन करने के लिए तोसलिपुत्र आचार्य के पास गए। उन दिनों आचार्य दशपुर नगर के इक्षुगृह में ठहरे हुए थे। आचार्य ने कहा-जो प्रव्रजित होता है उसी को दृष्टिवाद का अध्ययन कराया जाता है। क्या तुम दीक्षा लोगे? आर्यरक्षित ने स्वीकारात्मक उत्तर दिया। आचार्य ने कहा-उसका अध्ययन क्रमपूर्वक कराया जायेगा। आर्यरक्षित ने कहा-हां, मैं उसका क्रमपूर्वक अध्ययन करूंगा। किन्तु मैं यहां प्रव्रजित होने में असमर्थ हूं। क्योंकि राजा का तथा दूसरे लोगों का मेरे पर बहुत बड़ा अनुराग है। प्रव्रजित हो जाने पर भी वे मुझे बलात् घर ले जा सकते हैं। अत: अन्यत्र कहीं जाकर दीक्षा प्रदान करें।
आचार्य तोसलिपुत्र आर्यरक्षित को लेकर अन्यत्र गए और उसको प्रव्रजित किया।
49. उपदेश से ली जाने वाली दीक्षा (सूत्र 183)
आर्यरक्षित को प्रव्रजित हुए अनेक वर्ष हो चुके थे। एक बार उसके माता-पिता ने एक संदेश में कहा-क्या तुम हम सबको भूल गए? हम तो समझते थे कि तुम हमारे लिए प्रकाश करने वाले हो। तुम्हारे अभाव में यहां अन्धकार ही अन्धकार है। तुम शीघ्र घर आकर हमें सम्हाल लो। आर्यरक्षित अपने अध्ययन में तन्मय थे, अत: इस संदेश पर कोई ध्यान नहीं दिया। तब माता-पिता ने अपने छोटे पुत्र फल्गुरक्षित को संदेश देकर भेजा। फलगुरक्षित शीघ्र ही वहां गया और करुण शब्दों में दशपुर आने के लिए आर्यरक्षित से कहा। आर्यरक्षित ने अपने गुरु वज्रस्वामी से पूछा। आचार्य ने कहा-अभी नहीं, अध्ययन में बाधा मत डालो। आर्यरक्षित अध्ययन में पुन: संलग्न हो गए। फल्गुरक्षित ने कहा-भ्रात! तुम घर चलो और अपने कुटुम्बियों को दीक्षित कर अपना कर्त्तव्य निभाओ। आर्यरक्षित ने कहा-यदि सभी दीक्षित होना चाहते हैं तो पहले तुम प्रव्रज्या ग्रहण करो।'
फल्गुरक्षित ने तत्काल कहा-भगवन्! मैं तैयार हूं। आप मुझे व्रत की दीक्षा दें। आर्यरक्षित ने उसे प्रव्रजित कर दिया।
50. परस्पर प्रतिज्ञाबद्ध हो ली जाने वाली दीक्षा (सूत्र 183)
देखें-10/15 के टिप्पण के अन्तर्गत मेतार्य का कथानक।
51. (सूत्र 184)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ विशिष्ट शब्दों के अर्थ इस प्रकार हैं-
पुलाक-यह एक प्रकार की तप-जनित शक्ति है। इसे प्राप्त करने वाला बहुत शक्ति-सम्पन्न हो जाता है। इस शक्ति का प्रयोग करना मुनि के लिए निषिद्ध होता है। किन्तु कभी क्रुद्ध होने पर वह उसका प्रयोग करता है और उस शक्ति के द्वारा दंडों का निर्माण कर बड़ी-से-बड़ी सेना को हत-प्रहत कर देता है।
घात्यकर्म-ज्ञानावरण, दर्शनावरण, मोहनीय और अन्तराय ये चार घात्यकर्म कहलाते हैं।
52. शैक्ष भूमियां (सूत्र 186)
शैक्ष का अर्थ है-शिक्षा प्राप्त करने वाला। तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार जो मुनि श्रुतज्ञान की शिक्षा में तत्पर और सतत व्रतभावना में निपुण होता है, वह शैक्ष कहलाता है। प्रस्तुत सूत्र से उसका अर्थ सामायिक चारित्र वाला मुनि, नवदीक्षित मुनि फलित होता है।
शैक्षभूमि का अर्थ है-सामायिक चारित्र का अवस्था-काल। दीक्षा के समय सामायिक चारित्र स्वीकार किया जाता है। उसमें सर्व सावद्य प्रवृत्ति का प्रत्याख्यान होता है। उसके पश्चात् छेदोपस्थापनीय चारित्र अंगीकार किया जाता है। उसमें पांच महाव्रत और रात्रिभोजन-विरमणव्रत को विभागश: स्वीकार किया जाता है।
सामायिक चारित्र की तीन भूमियां (कालमर्यादाएं) प्रस्तुत सूत्र में प्रतिपादित हैं। छह महीनों के पश्चात् निश्चित रूप से छेदोपस्थापनीय चारित्र स्वीकार करना होता है।
व्यवहारभाष्य में शैक्षभूमियों की प्राचीन परम्परा का उल्लेख मिलता है। उसके अनुसार-कोई मुनि प्रव्रज्या से पृथक् होकर पुन: प्रव्रजित होता है, वह पूर्व विस्मृत सामाचारी आदि की एक सप्ताह में पुन: स्मृति या अभ्यास कर लेता है, इसलिए उसे सातवें दिन में उपस्थापित कर देना चाहिए। यह शैक्ष की जघन्य भूमिका है।
कोई व्यक्ति प्रथम बार प्र्रवजित होता है, उसकी बुद्धि मंद है और श्रद्धा-शक्ति भी मंद है, उसे सामाचारी व इंद्रियविजय का अभ्यास छह मास तक करना चाहिए। यह शैक्ष की उत्कृष्ट भूमिका है।
मध्यस्तरीय बुद्धि और श्रद्धा वाले को सामाचारी व इंद्रियविजय का अभ्यास चार मास तक कराना चाहिए। यदि कोई भावनाशील श्रद्धा-संपन्न और मेधावी व्यक्ति प्रव्रजित हो तो उसे भी सामाचारी व इंद्रियविजय का अभ्यास चार मास तक कराना चाहिए। यह शैक्ष की मध्यम भूमिका है।
53. स्थविर (सूत्र 187)
देखें स्थान, 10/136 का टिप्पण।
54. (सूत्र 188)
सूत्र 188 से 314 तक में मनुष्य की विभिन्न मानसिक दशाओं का चित्रण किया गया है। यहां मन की तीन अवस्थाएं प्रतिपादित हैं-
1. सुमनस्कता-मानसिक हर्ष।
2. दुर्मनस्कता-मानसिक विषाद।
3. मानसिक तटस्थता।
इन सूत्रों से यह फलित होता है कि परिस्थिति का प्रभाव सब मनुष्यों पर समान नहीं होता। एक ही परिस्थिति मानसिक स्तर पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं उत्पन्न करती हैं। उदाहरण के लिए युद्ध की परिस्थिति को प्रस्तुत किया जा सकता है-
कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए सुमनस्क होते हैं।
कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए दुर्मनस्क होते हैं।
कुछ पुरुष युद्ध करता हूं इसलिए न सुमनस्क होते हैं और न दुर्मनस्क होते हैं।
55. (सूत्र 322)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ शब्द ज्ञातव्य है-
1. अवक्रान्ति-उत्पन्न होना, जन्म लेना।
2. हानि-यह निवुड्ढि (निवृद्धि) शब्द का अनुवाद है।
गतिपर्याय और कालसंयोग:-देखें 2/256 का टिप्पण।
समुद्घात : देखें 8/114 का टिप्पण।
दर्शनाभिगम-प्रत्यक्ष दर्शन के द्वारा होने वाला बोध।
ज्ञानाभिगम-प्रत्यक्ष ज्ञान के द्वारा होने वाला बोध।
जीवाभिगम-जीवबोध।
56-57. त्रस, स्थावर (सूत्र 326, 327)
पृथ्वी, पानी, अग्नि, वायु और वनस्पति-ये पांच प्रकार के जीव स्थावर नामकर्म के उदय से स्थावर कहलाते हैं। द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय-ये चार प्रकार के जीव त्रस नामकर्म के उदय से त्रस कहलाते हैं। यह स्थावर और त्रस की कर्मशास्त्रीय परिभाषा है। प्रस्तुत सूत्र (326, 327) तथा उत्तराध्ययन के 36 वें अध्ययन में स्थावर और त्रस का वर्गीकरण भिन्न प्रकार से प्राप्त होता है। इस वर्गीकरण के अनुसार पृथ्वी, पानी और वनस्पति-ये तीन स्थावर है। अग्नि, वायु और उदार त्रसप्राणी-ये तीन त्रस हैं।
दिगम्बर परम्परा-सम्मत तत्त्वार्थसूत्र के अनुसार पृथ्वी, पानी, अग्नि, वायु और वनस्पति-ये पांचों स्थावर है। श्वेताम्बर परम्परा-सम्मत तत्त्वार्थसूत्र में स्थावर और त्रस का विभाग प्रस्तुत सूत्र जैसा ही है।
इन दोनों परम्पराओं में कोई विरोध नहीं है। त्रस दो प्रकार के होते हैं-गतित्रस और लब्धित्रस। जिनमें चलने की क्रिया होती है, वे गतित्रस कहलाते हैं। जो जीव इष्ट की प्राप्ति और अनिष्ट निवारण के लिए इच्छापूर्वक गति करते वे लब्धित्रस कहलाते हैं।5 प्रथम परिभाषा के अनुसार अग्नि और वायु त्रस हैं, किन्तु दूसरी परिभाषा के अनुसार वे त्रस नहीं है। प्रस्तुत सूत्र (326) में उनकी गति को लक्ष्य कर उन्हें त्रस कहा गया है।
58. (सूत्र 337)
प्रस्तुत सूत्र का पूर्वपक्ष अकृततावाद है। आगम-रचनाशैली के अनुसार इसमें अन्ययूथिक शब्द का उल्लेख है, किन्तु इस वाद के प्रवर्त्तक का उल्लेख नहीं है। आगम साहित्य में प्राय: सभी वादों का अन्ययूथिक या अन्यतीर्थिक ऐसा मानते हैं-इस रूप में प्रतिपादन किया गया है। बौद्ध पिटकों में विभिन्न वादों के प्रवर्तकों का प्रत्यक्ष उल्लेख मिलता है। दीर्घनिकाय के सामञ्जफल-सुत्त से पता चलता है कि प्रकु्रधकात्यायन अकृततावाद का प्रतिपादन करते थे। उसके अनुसार सुख और दु:ख अकृत, अनिर्मित, अकूटस्थ और स्तंभवत् अचल है।
भगवान् महावीर का कोई मुनि या श्रावक प्रक्रुधकात्यायन के इस मत को सुनकर आया और उसने भगवान् से इस विषय में पूछा तब भगवान् ने उसे मिथ्या बतलाया और दु:ख कृत होता है, इस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया।
इसके पूर्ववर्ती सूत्र में भी दु:ख कृत होता है, यह प्रतिपादित है।
ये दोनों संवादसूत्र किसी अन्य आगम के मध्यवर्ती अंश हैं। तीन की संख्या के अनुरोध से ये यहां संकलित किए गए, ऐसा प्रतीत होता है।
भगवान बुद्ध ने इस अहेतुवाद की आलोचना की थी। अंगुत्तर-निकाय में इसका उल्लेख मिलता है-
भिक्षुओ! जिन श्रमण-ब्राह्मणों का यह मत है, यह दृष्टि है कि जो कुछ भी कोई आदमी सुख, दु:ख या अदु:ख-असुख अनुभव करता है, वह सब बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के, उनके पास जाकर मैं उनसे प्रश्न करता हूं-आयुष्मानो! क्या सचमुच तुम्हारा यह मत है कि जो कुछ भी कोई आदमी सुख, दु:ख या अदु:ख-असुख अनुभव करता है, वह सब बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के?
मेरे ऐसा पूछने पर वे “हां” उत्तर देते हैं।
तब मैं उनसे कहता हूं-तो आयुष्मानो! तुम्हारे मत के अनुसार बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी प्राणी-हिंसा करने वाले होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी चोरी करने वाले होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी अब्रह्मचारी होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी झूठ बोलने वाले होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी चुगलखोर होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी कठोर बोलने वाले होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी व्यर्थ बकवास करने वाले होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी लोभी होते हैं, बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी क्रोधी होते हैं तथा बिना किसी हेतु के, बिना किसी कारण के आदमी मिथ्यादृष्टि वाले होते हैं। भिक्षुओ! इस अहेतुवाद, इस अकारणवाद को ही साररूप ग्रहण कर लेने से यह करना योग्य है और यह करना अयोग्य है, इस विषय में संकल्प नहीं होता, प्रयत्न नहीं होता। जब यह करना योग्य है और यह करना अयोग्य है, इस विषय में ही यथार्थ-ज्ञान नहीं होता तो इस प्रकार के मूढ़-स्मृति असंयत लोगों का अपने-आप को धार्मिक-श्रमण कहना सहेतुक नहीं होता।
59. (सूत्र 349)
प्रस्तुत सूत्र अपवादसूत्र है। साधारणतया (उत्सर्ग मार्ग में) मुनि के लिए मादक द्रव्यों का निषेध है। ग्लान अवस्था में आपवादिक मार्ग के अनुसार मुनि आसव आदि ले सकता है। प्रस्तुत सूत्र में उसकी मर्यादा का विधान है। दत्ति का अर्थ है-अञ्जलि। ग्लान अवस्था में भी मुनि तीन अञ्जलि से अधिक मादक द्रव्य नहीं ले सकता। निशीथसूत्र में ग्लान के लिए तीन अञ्जलि से अधिक मादक द्रव्य लेने पर प्रायश्चित्त का विधान किया गया है-
जे भिक्खू गिलाणस्सऽट्ठाए परं तिण्हं वियडदत्तीणं पडिग्गाहेति, पडिग्गाहेतं वा सातिज्जति।
यह अपवाद सूत्र छेद सूत्रों की रचना के पश्चात् स्थानांगसूत्र में संक्रान्त हुआ, ऐसा अनुभव किया जा सकता है। वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या भिन्न प्रकार से की है। उन्होंने विकट का अर्थ पानक और दत्ति का अर्थ एक धार में लिया जा सके उतना द्रव्य किया है। उन्होंने उत्कृष्ट, मध्य और जघन्य के अर्थ मात्रा और द्रव्य इन दोनों दृष्टियों से किए हैं-
उत्कृष्ट - (1) पर्याप्त जल, जिससे दिन-भर प्यास बुझाई जा सके। (2) कलमी चावल की कांजी।
मध्यम - (1) अपर्याप्त जल, जिससे कई बार प्यास बुझाई जा सके। (2) साठी चावल की कांजी।
जघन्य - (1) एक बार पिए उतना जल। (2) तृणधान्य की कांजी या गर्म पानी।
वृत्तिकार ने अपने सामयिक वातावरण के अनुसार प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या की है, किन्तु 'गिलायमाणस्स' इस पाठ के सन्दर्भ में यह व्याख्या संगत नहीं लगती। पानक का विधान अग्लान के लिए भी है फिर ग्लान के लिए सूत्र रचना का कोई प्रयोजन सिद्ध नहीं होता। दूसरी बात निशीथ सूत्र के उन्नीसवें उद्देशक के संदर्भ में इस व्याख्या की संगति नहीं बिठाई जा सकती।
60. सांभोगिक (सूत्र 350)
देखो समवाओ 12/2 का टिप्पण।
61-64 अनुज्ञा, समनुज्ञा, उपसंपदा, विहान (सूत्र 351-354)
इन चार सूत्रों में अनुज्ञा, समनुज्ञा, उपसंपदा और विहान-ये चार शब्द विमर्शनीय हैं।
आचार्य, उपाध्याय और गणी-ये तीनों साधुसंघ के महत्त्वपूर्ण पद हैं। प्राचीन परम्परा के अनुसार ये आचार्य या स्थविरों के अनुमोदन से प्राप्त होते थे। वह अनुमोदन सामान्य और विशिष्ट दोनों प्रकार का होता था। सामान्य अनुमोदन को अनुज्ञा और विशिष्ट अनुमोदन को समनुज्ञा कहा जाता था। अनुमोदनीय व्यक्ति असमग्र गुणयुक्त और समग्र गुणयुक्त दोनों प्रकार के होते थे। असमग्र गुणयुक्त व्यक्ति को दिए जाने वाले अधिकार को अनुज्ञा तथा समग्रगुणयुक्त व्यक्ति को दिये जाने वाले अधिकार को समनुज्ञा कहा जाता था।
प्राचीनकाल में ज्ञान, दर्शन और चारित्र की विशेष उपलब्धि के लिए अपने गण के आचार्य, उपाध्याय और गणी को छोड़कर दूसरे गण के आचार्य, उपाध्याय और गणी के शिष्यत्व स्वीकार करने की परम्परा प्रचलित थी। इसे उपसंपदा कहा जाता था।
आचार्य, उपाध्याय और गणी भी विशिष्ट प्रयोजन उपस्थित होने पर अपने पद का त्याग कर देते थे। इसे विहान कहा जाता था।
65. अल्पायुष्क (सूत्र 361)
डा. वोरीक्लोसोव्सकी ने सोवियत अर्थ-पत्रिका में लिखा है-अन्तरिक्ष में पृथ्वी की अपेक्षा समय बहुत धीमी गति से बढ़ता है। यह तथ्य इसी तथ्य की ओर संकेत करता है कि देवता का मुहूर्त बीतता है और मनुष्य का जीवन ही बीत जाता है।
66-72. (सूत्र 362)
आचार्य-अर्थ की वाचना देने वाला-अनुयोगाचार्य।
उपाध्याय-सूत्र पाठ की वाचना देने वाला।
प्रवर्तक-वैयावृत्त्य तपस्या आदि में साधुओं की नियुक्ति करने वाला।
स्थविर-संयम में अस्थिर होने वालों को पुन: स्थिर करने वाला।
गणी-गणनायक।
गणधर-साध्वियों के विहार आदि की व्यवस्था करने वाला।
गणावच्छेदक-प्रचार, उपधि-लाभ आदि कारणों से गण से अन्यत्र विहार करने वाला।
73. पानक (सूत्र 376)
पानक को हिन्दी में पना कहा जाता है। प्राचीनकाल में आयुर्वेदिक-पद्धति के अनुसार द्राक्षा आदि अनेक द्रव्यों का पानक तैयार किया जाता था। यहां पानक शब्द धोवन तथा गर्म पानी के लिए भी प्रयुक्त किया गया है।
मूलाराधना में पानक के छह प्रकार मिलते हैं-
1. स्वच्छ-उष्णोदक, सौवीर आदि।
2. बहल-कांजी, द्राक्षारस तथा इमली का सार।
3. लेवड-लेपसहित (दही आदि)।
4. अलेवड-लेपरहित, मांड आदि।
5. ससिक्थ-पेया आदि।
6. असिक्थ-मूंग का सूप आदि।
74-75. फलिकोपहृत, शुद्धोपहृत (सूत्र 379)
फलिकोपहृत-कोई अभिग्रहधारी साधु उठाया हुआ लेता है, कोई परोसा हुआ लेता है और कोई पुन: पाकपात्र में डाला हुआ लेता है-
देखें-आयारचूला 1/145।
शुद्धोपहृत-देखें आयारचूला 1/144
76-78. (सूत्र 392-394)
इन तीन सूत्रों में मनुष्यों के व्यवहार की क्रमिक भूमिकाओं का निर्देश है। मनुष्य में सर्वप्रथम दृष्टिकोण का निर्माण होता है। उसके पश्चात् उसमें रुचि या श्रद्धा उत्पन्न होती है। फिर वह कार्य करता है। इसका अर्थ होता है-दर्शनानुसारीश्रद्धा और श्रद्धानुसारीप्रयोग। दृष्टिकोण यदि सम्यक् होता है तो श्रद्धा और प्रयोग दोनों सम्यक् होते हैं। उसके मिथ्या और मिश्रित होने पर श्रद्धा और प्रयोग भी मिश्रित होते हैं।
1. सम्यक्दर्शन — मिथ्यादर्शन — सम्यक्मिथ्यादर्शन
2. सम्यकरूचि — मिथ्यारुचि — सम्यक्मिथ्यारुचि
3. सम्यक्प्रयोग — मिथ्याप्रयोग — सम्यक्मिथ्याप्रयोग
79. व्यवसाय (सूत्र 395)
इन पांच सूत्रों में (395-399) विभिन्न व्यवसायों का उल्लेख है। व्यवसाय का अर्थ होता है-निश्चय, निर्णय और अनुष्ठान। निश्चय करने के साधनभूत ग्रन्थों को भी व्यवसाय कहा जाता है। प्रस्तुत पांच सूत्रों में विभिन्न दृष्टिकोणों से व्यवसाय का वर्गीकरण किया गया है।
प्रथम वर्गीकरण धर्म के आधार पर किया गया है। दूसरा वर्गीकरण ज्ञान के आधार पर किया गया है। इसे देखते ही वैशेषिकदर्शन-सम्मत तीन प्रमाणों की स्मृति हो जाती है।
वैशेषिक सम्मत प्रमाण : प्रस्तुत वर्गीकरण
1. प्रत्यक्ष — प्रत्यक्ष
2. अनुमान — प्रात्ययिक-आगम
3. आगम — आनुगामिक-अनुमान
वृत्तिकार ने प्रत्यक्ष और प्रात्ययिक के दो-दो अर्थ किए हैं। प्रत्यक्ष के दो अर्थ-यौगिक प्रत्यक्ष और स्वसंवेदन प्रत्यक्ष। यहां ये दोनों अर्थ घटित होते हैं।
प्रात्ययिक के दो अर्थ-
1. इन्द्रिय और मन के योग से होने वाला ज्ञान (व्यावहारिक प्रत्यक्ष)।
2. आप्तपुरुष के वचन से होने वाला ज्ञान।
तीसरा वर्गीकरण वर्तमान और भावी जीवन के आधार पर किया गया है। मनुष्य के कुछ निर्णय वर्तमान जीवन की दृष्टि से होते हैं, कुछ भावी जीवन की दृष्टि से और कुछ दोनों की दृष्टि से। ये क्रमश: इहलौकिक, पारलौकिक और इहलौकिक-पारलौकिक कहलाते हैं।
चौथा वर्गीकरण विचार-धारा या शास्त्र-ग्रन्थों के आधार पर किया गया है। इस प्रकरण में मुख्यत: तीन विचार-धाराएं प्रतिपादित हुई हैं-लौकिक, वैदिक और सामयिक।
लौकिक विचारधारा के प्रतिपादक होते हैं-अर्थशास्त्री, धर्मशास्त्री (समाजशास्त्री) और कामशास्त्री। ये लोग अर्थशास्त्र, धर्मशास्त्र (समाजशास्त्र) और कामशास्त्र के माध्यम से अर्थ, धर्म (सामाजिक कर्त्तव्य) और काम के औचित्य तथा अनौचित्य का निर्णय करते हैं। सूत्रकार ने इसे लौकिक व्यवसाय माना है। इस विचारधारा का किसी धर्म-दर्शन से सम्बन्ध नहीं होता। इसका संबंध लोकमत से होता है।
वैदिक विचारधारा के आधारभूत ग्रन्थ तीन वेद हैं-ऋक्, यजु और साम। यहां व्यवसाय के निमित्तभूत ग्रन्थों को ही व्यवसाय कहा गया है।
वृत्तिकार ने सामयिक व्यवसाय का अर्थ सांख्य आदि दर्शनों के समय (सिद्धांत) से होने वाला व्यवसाय किया है। प्राचीनकाल में सांख्यदर्शन श्रमण-परम्परा का ही एक अंग रहा है। उसी दृष्टि के आधार पर वृत्तिकार ने यहां मुख्यता से सांख्य का उल्लेख किया है। सामयिक व्यवसाय के तीन प्रकारों का दो नयों से अर्थ किया जा सकता है।
ज्ञानव्यवसाय-ज्ञान का निश्चय या ज्ञान के द्वारा होने वाला निश्चय।
दर्शनव्यवसाय-दर्शन का निश्चय।
चरित्रव्यवसाय-चरित्र का निश्चय।
दूसरे नय के अनुसार ज्ञान, दर्शन और चारित्र-ये श्रमण परम्परा (या जैनशासन) के तीन मुख्य ग्रंथ माने जा सकते हैं। सूत्रकार ने किन ग्रन्थों की ओर संकेत किया है, यह उनकी उपलब्धि के अभाव में निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता पर इस कोटि के ग्रंथों की परम्परा रही है, इसकी पुष्टि आचार्य कुंदकुंद के बोधप्राभृत, दर्शनप्राभृत और चरित्रप्राभृत से होती है। 3/511 में तीन प्रकार के अन्त (निर्णय) बतलाए गए हैं, वे प्रस्तुत विषय से ही सम्बन्धित हैं।
80. (सूत्र 400)
प्रस्तुत सूत्र में साम, दण्ड और भेद-ये तीन अर्थयोनि के रूप में निर्दिष्ट हैं। चाणक्य ने शासनाधीन संधि और विग्रह के अनुष्ठानोपयोगी उपायों का निर्देश किया है। वे चार हैं-साम, उपप्रदातन, भेद और दण्ड। वृत्तिकार ने बताया है-किसी पाठ-परंपरा में दण्ड के स्थान पर पाठ माना जाता है। इस पाठान्तर के आधार पर चाणक्य-निर्दिष्ट उपप्रदान भी इसमें आ जाता है।
चाणक्य ने साम के पांच, भेद के दो और दण्ड के तीन प्रकार बतलाए हैं।
साम के पांच प्रकार-
1. गुणसंकीर्तनं-स्तुति।
2. सम्बन्धोपाख्यानं-सम्बन्ध का कथन करना।
3. परस्परोपकारसन्दर्शनं-परस्पर किए हुए उपकारों का वर्णन करना।
4. आपत्तिप्रदर्शनं-भविष्य के सुनहले स्वप्न का प्रदर्शन करना।
5. आत्मोपनिधानं-सामने वाले व्यक्ति के साथ अपनी एकता प्रदर्शित करना।
भेद के दो प्रकार-
1. शंकाजननं-संदेह उत्पन्न कर देना।
2. निर्भर्त्सनं-भर्त्सना करना।
दण्ड के तीन प्रकार-
1. वध। 2. परिक्लेश। 3. अर्थहरण।
वृत्तिकार ने कुछ श्लोक उद्धृत किए हैं। उनके आधार पर साम के पांच, दण्ड और भेद के तीन-तीन तथा पाठान्तर के रूप में प्राप्त प्रदान के पांच प्रकार बतलाए हैं।
साम के पांच प्रकार-
1. परस्परोपकारदर्शन। 2. गुणकीर्तन। 3. सम्बन्धसमाख्यान। 4. आयतिसंप्रकाशन। 5. अर्पण।
दण्ड के तीन प्रकार-
1. वध। 2. परिक्लेश। 3. धनहरण।
भेद के तीन प्रकार-
1. स्नेहरागापनयन-स्नेह, राग का अपनयन करना।
2. संहर्षोत्पादन-स्पर्धा उत्पन्न करना।
3. संतर्जन-तर्जना देना।
प्रदान के प्रकार-
1. धनोत्सर्ग-धन का विसर्जन।
2. प्रतिदान-गृहीतधन का अनुमोदन।
3. अपूर्वद्रव्यदान-अपूर्वद्रव्य का दान करना।
4. स्वयंग्राहप्रवर्तन-दूसरे के धन के प्रति स्वयं ग्रहणपूर्वक प्रवर्तन करना।
5. देयप्रतिमोक्ष-ऋण चुकाना।
81. (सूत्र 402)
प्रस्तुत सूत्र के कुछ विशिष्ट शब्दों के आशय इस प्रकार है-
शुद्धतरदृष्टि से सभी वस्तुएं आत्म-प्रतिष्ठित होती हैं।
शुद्धदृष्टि से सभी वस्तुएं आकाश-प्रतिष्ठित होती हैं।
अशुद्धदृष्टि-लोक व्यवहार से सब वस्तुएं पृथ्वी प्रतिष्ठित होती हैं।
82. मिथ्यात्व (सूत्र 403)
प्रस्तुत सूत्र में मिथ्यात्व का प्रयोग मिथ्यादर्शन या विपरीत-तत्त्वश्रद्धान के अर्थ में नहीं है। यहां इसका अर्थ असमीचीनता है।
83. (सूत्र 404)
प्रस्तुत सूत्र में अक्रिया के तीन प्रकार बतलाए गए हैं और उनके प्रकारों में क्रिया शब्द का व्यवहार हुआ है। वृत्तिकार ने उसी का समर्थन किया है।1 ऐसा लगता है यहां अकार लुप्त है। प्रयोग क्रिया का अर्थ प्रयोग अक्रिया अर्थात् असमीचीन प्रयोग-क्रिया होना चाहिए। वृत्तिकार ने देसणाण आदि तीनों पदों की देश अज्ञान और देशज्ञान-इन दोनों रूपों में व्याख्या की है। उनमें जैसे अकार का प्रश्लेष माना है, वैसे पओगकिरिया आदि पदों में क्यों नहीं माना जा सकता?
84. (सूत्र 427)
देखें 2/387-389 का टिप्पण।
85. (सूत्र 432)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ विशिष्ट शब्दों के अर्थ इस प्रकार हैं-
उद्गमउपपात—आहार की निष्पत्ति से सम्बन्धित भिक्षा-दोष, जो गृहस्थ द्वारा किया जाता है।
उत्पादनउपघात—आहार के ग्रहण से सम्बन्धित भिक्षा-दोष, जो साधु द्वारा किया जाता है।
एषणाउपघात—आहार लेते समय होने वाला भिक्षा-दोष, जो साधु और गृहस्थ दोनों द्वारा किया जाता है।
86. (सूत्र 438)
संक्लेश शब्द के कई अर्थ होते हैं, जैसे-असमाधि, चित्त की मलिनता, अविशुद्धि, अरति और रागद्वेष की तीव्र परिणति।
आत्मा की असमाधिपूर्ण या अविशुद्ध परिणामधारा से ज्ञान, दर्शन और चारित्र का पतन होता है, उनकी विशुद्धि नष्ट होती है, इसलिए उसे क्रमश: ज्ञानसंक्लेश, दर्शनंसक्लेश और चारित्रसंक्लेश कहा जाता है।
87-90. (सूत्र 440-443)
ज्ञान, दर्शन और चारित्र के आठ-आठ आचार होते हैं। उनके प्रतिकूल आचरण करने को अनाचार कहा जाता है। उसके चार चरण हैं। चतुर्थ चरण में वह अनाचार कहलाता है। उसका प्रथम चरण है प्रतिकूल आचरण का संकल्प, यह अतिक्रम कहलाता है। उसका दूसरा चरण है प्रतिकूल आचरण का प्रयत्न, यह व्यतिक्रम कहलाता है। उसका तीसरा चरण है प्रतिकूल आचरण का आंशिक सेवन, यह अतिचार कहलाता है। प्रतिकूल आचरण का पूर्णत: सेवन अनाचार की कोटि में चला जाता है।
91. (सूत्र 482)
सामायिक कल्पस्थिति-
यह कल्पस्थिति प्रथम तथा अंतिम तीर्थंकर के समय में अल्पकाल की होती है तथा शेष बाईस तीर्थंकरों के समय में और महाविदेह में यावत्कथिक जीवन पर्यन्त तक होती है।
इस कल्प के अनुसार शय्यातरपिण्डपरिहार, चातुर्यामधर्म का पालन, पुरुषज्येष्ठत्व तथा कृतिकर्म-ये चार आवश्यक होते हैं तथा श्वेतवस्त्र का परिधान, औद्देशिक (एक साधु के उद्देश्य से बनाए हुए) आहार का दूसरे सांभोगिक द्वारा अग्रहण, राजपिंड का अग्रहण, नियत प्रतिक्रमण, मास-कल्पविहार तथा पर्युषणाकल्प-ये वैकल्पिक होते हैं।
छेदोपस्थापनीय कल्पस्थिति-
यह कल्पस्थिति प्रथम तथा अन्तिम तीर्थंकर के समय में ही होती है। इस कल्प के अनुसार उपरोक्त दस कल्पों का पालन करना अनिवार्य है।
निर्विशमान कल्पस्थिति, निर्विष्ट कल्पस्थिति-
परिहारविशुद्धचरित्र में नव साधु एक साथ अवस्थित होते हैं। उनमें चार साधु पहले तपस्या करते हैं। उन्हें निर्विशमान कल्पस्थिति साधु कहा जाता है। चार साधु उनकी परिचर्या करते हैं तथा एक साधु आचार्य होते हैं। पूर्व चार साधुओं की तपस्या के पूर्ण होने जाने पर शेष चार साधु तपस्या करते हैं तथा पूर्व तपोभितप्त साधु उनकी परिचर्या करते हैं। उन्हें निर्विष्टकल्प कहा जाता है। दोनों दलों की तपस्या हो जाने के बाद आचार्य तपोवस्थित होते हैं और शेष आठों ही साधु उनकी परिचर्या करते हैं। नवों ही साधु जघन्यत: नवें पूर्व की तीसरी आचार नामक वस्तु तथा उत्कृष्टत: कुछ न्यून दस पूर्वों के ज्ञाता होते हैं।
निर्विशमान साधुओं की कल्पस्थिति का क्रम निम्ननिर्दिष्ट रहता है-वे ग्रीष्म, शीत तथा वर्षाऋतु में जघन्य में क्रमश: चतुर्थभक्त, षष्ठभक्त और अष्टमभक्त:, मध्यम में क्रमश: षष्ठभक्त, अष्टभक्त और दशमभक्त, उत्कृष्ट में क्रमश: अष्टमभक्त, दशमभक्त और द्वादशभक्त की तपस्या करते हैं। पारणा में भी साभिग्रह आयम्बिल की तपस्या करते हैं। शेष साधु भी इस चरित्रावस्था में आयम्बिल करते हैं।
जिनकल्पस्थिति-
विशेष साधना के लिए जो संघ से अलग होकर रहते हैं, उनकी आचार-मर्यादा को जिनकल्पस्थिति कहा जाता है। वे प्रतिदिन आयम्बिल करते हैं, एकाकी रहते हैं, दस गुणोपेत स्थंडिल में ही उच्चार तथा जीर्ण वस्त्रों का परित्याग करते हैं, विशेष धृति वाले होते हैं, भिक्षा तीसरे प्रहर में ग्रहण करते हैं, मासकल्पविहार करते हैं, एक गली में छह दिनों से पहले भिक्षा के लिए नहीं जाते तथा इनके ठहरने का स्थान एकान्त होता है।
स्थविरकल्पस्थिति-
जो संघ में रहकर साधना करते हैं, उनकी आचारविधि को स्थविरकल्पस्थिति कहा जाता है। वे पठन-पाठन करते हैं, शिष्यों को दीक्षा देते हैं, उनका वास अनियत रहता है तथा वे दस सामाचारी का सम्यक् अनुपालन करते हैं।
देखें 6/103 का टिप्पण।
92. प्रत्यनीक (सूत्र 488-493)
प्रत्यनीक का अर्थ है प्रतिकूल। प्रस्तुत आलापक में प्रतिकूल व्यक्तियों के विभिन्न दृष्टियों से वर्गीकरण किए गए हैं।
दूसरा वर्गीकरण जीवन-पर्याय की अपेक्षा से है। इहलोक और परलोक के दो-दो अर्थ किए जा सकते हैं-वर्तमान जीवनपर्याय और आगामी जीवनपर्याय तथा मनुष्य जीवन और तिर्यंचजीवन।
जो मनुष्य वर्तमान जीवन के प्रतिकूल व्यवहार करता है- पंचाग्नि साधक तपस्वी की भांति इंद्रियों को अज्ञानपूर्ण तप से पीड़ित करता है या इहलोकोपकारी भोग-साधनों के प्रति अविवेकपूर्ण व्यवहार करता है या मनुष्य जाति के प्रति निर्दय व्यवहार करता है, वह इहलोक प्रत्यनीक कहलाता है।
जो मनुष्य इंद्रियों के विषयों में आसक्त होता है या ज्ञान आदि लोकोत्तर गुणों के प्रति उपद्रवपूर्ण व्यवहार करता है या पशु-पक्षी जगत् के प्रति निर्दय व्यवहार करता है, वह परलोक प्रत्यनीक कहलाता है।
जो मनुष्य चोरी आदि के द्वारा इंद्रिय विषयों का साधन करता है या मनुष्य और तिर्यंच दोनों जातियों के प्रति निर्दय व्यवहार करता है, वह उभयप्रत्यनीक कहलाता है।
उक्त निरूपण से स्पष्ट होता है कि जैनधर्म इंद्रिय-संताप और इंद्रिय-आसक्ति दोनों के पक्ष में नहीं है।
तीसरा वर्गीकरण समूह की अपेक्षा से है। कुल से गण और गण से संघ बृहत् होता है। ये लौकिक और लोकोत्तर दोनों पक्षों में होते हैं। जो मनुष्य इनका अवर्णवाद बोलता है, इन्हें विघटित करने का प्रयत्न करता है, वह कुल आदि का प्रत्यनीक होता है।
चौथा वर्गीकरण अनुकम्पनीय व्यक्तियों की अपेक्षा से है। तपस्वी (मासोपवास आदि तप करने वाला), ग्लान (रोग, वृद्धता आदि से असमर्थ) और शैक्ष (नव दीक्षित)-ये अनुकम्पनीय माने जाते हैं। जो मुनि इनको उपष्टम्भ नहीं देता, इनकी सेवा नहीं करता, वह तपस्वी आदि का प्रत्यनीक होता है।
पांचवां वर्गीकरण कर्मविलय-जनित पर्याय की अपेक्षा से है। जो व्यक्ति ज्ञान को समस्याओं की जड़ और अज्ञान को सुख का हेतु मानता है, वह ज्ञान-प्रत्यनीक होता है। इसी प्रकार दर्शन और चारित्र की व्यर्थता का प्रतिपादन करने वाला दर्शन और चरित्र का प्रत्यनीक होता है। इनकी वितथ व्याख्या करने वाला भी इनका प्रत्यनीक होता है।
छठा वर्गीकरण शास्त्र-ग्रन्थों की अपेक्षा से है। संक्षिप्त मूलपाठ को सूत्र, उसकी व्याख्या को अर्थ, पाठ और अर्थ मिश्रित रचना को तदुभय (सूत्रार्थात्मक) कहा जाता है। सूत्रपाठ का यथार्थ उच्चारण न करने वाला सूत्र-प्रत्यनीक और उसकी तोड़-मरोड़ कर व्याख्या करने वाला अर्थ-प्रत्यनीक कहलाता है।
इस प्रतिकूलता का प्रतिपादन सूत्र और अर्थ की प्रामाणिकता नष्ट न हो, इस दृष्टि से किया गया प्रतीत होता है। इस प्रकार के प्रयत्न का उल्लेख बौद्ध साहित्य में भी मिलता है-
भगवान् बुद्ध ने कहा-भिक्षुओं! दो बातें सद्धर्म के नाश का, उसके अन्तर्धान का कारण होती है। कौन सी दो बातें?
पाली के शब्दों का व्यतिक्रम तथा उनके अर्थ का अनर्थ करना।
भिक्षुओ! पाली के शब्दों का व्यतिक्रम होने से उनके अर्थ का भी अनर्थ होता है। भिक्षुओ! ये दो बातें सद्धर्म के नाश का, उसके अन्तर्धान का कारण होती हैं।
भिक्षुओ! दो बातें सद्धर्म की स्थिति का, उसके नाश न होने का, उसके अन्तर्धान न होने का कारण होती है। कौन सी दो बातें?
पाली के शब्दों का ठीक-ठीक क्रम तथा उनका सही-सही अर्थ।
भिक्षुओ! पाली के शब्दों का क्रम ठीक-ठीक रहने से उनका अर्थ भी सही-सही रहता है।
भिक्षुओ! ये दो बातें सद्धर्म की स्थिति का, उसके नाश न होने का, उसके अन्तर्धान न होने का कारण होती है।
93. (सूत्र 496)
महानिर्जरा-निर्जरा नवसद्भाव पदार्थों में एक पदार्थ है। इसका अर्थ है बंधे हुए कर्मों का क्षीण होना। कर्मों का विपुल मात्रा में क्षीण होना महानिर्जरा कहलाता है।
महापर्यवसान-इसके दो अर्थ होते हैं-समाधिमरण और अपुनर्मरण। जिस व्यक्ति के महानिर्जरा होती है वह समाधिपूर्ण मरण को प्राप्त होता है। यदि सम्पूर्ण कर्मों की निर्जरा हो जाती है तो वह अपुनर्मरण को प्राप्त होता है-जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाता है।
एकलविहारप्रतिमा-
देखें-8/1 का टिप्पण।
94. अतियानऋद्धि (सूत्र 503)
अतियान ऋद्धि-अतियान का अर्थ है नगर-प्रवेश। ऋद्धि का अर्थ है शोभा या सजावट। जब राजा या राजा के अतिथ आदि विशिष्ट व्यक्ति नगर में आते थे उस समय नगर के तोरण-द्वार सज्जित किए जाते थे, दुकानें सजाई जाती थीं और राजपथपर हजारों आदमी एकत्रित होते थे, इसे अतियानऋद्धि कहा जाता था।
95. निर्याणऋद्धि (सूत्र 503)
निर्याणऋद्धि-इसका अर्थ है नगर के निर्मगमन के समय साथ चलने वाला वैभव। जब राजा आदि विशिष्ट व्यक्ति नगर में निर्मगमन करते थे उस समय हाथी, सामन्त, परिवार आदि के लोग उनके साथ चलते थे।
96. (सूत्र 507)
प्रस्तुत सूत्र में धर्म के तीन अंगों-अध्ययन, ध्यान और तपस्या का निर्देश है। इनमें पौर्वापर्य का संबंध है। अध्ययन के बिना ध्यान और ध्यान के बिना तपस्या नहीं हो सकती। पहले हम किसी बात को अध्ययन के द्वारा जानते हैं, फिर उसके आशय का ध्यान करते हैं। चिंतन, मनन और अनुप्रेक्षा करते हैं। फिर उसका आचरण करते हैं। स्वाख्यात धर्म का यही क्रम है। भगवान् महावीर ने इसी क्रम का प्रतिपादन किया था। दूसरे स्थान में धर्म के दो प्रकार बतलाए गए हैं-श्रुतधर्म और चारित्रधर्म। यहां निर्दिष्ट तीन प्रकारों में से सु-अधीत और सु-ध्यात श्रुतधर्म के प्रकार हैं और सु-तपस्थित चरित्रधर्म का प्रकार है।
97-99. जिन, केवली (सूत्र 512-514)
इन तीन सूत्रों में जिन, केवली और अर्हत के तीन-तीन विकल्प निर्दिष्ट हैं। अर्हत् और जिन ये दोनों शब्द जैन और बौद्ध दोनों के साहित्य में प्रयुक्त हैं। केवली शब्द का प्रयोग मुख्यत: जैन साहित्य में मिलता है।
ज्ञान की दृष्टि से दो प्रकार मनुष्य होते हैं-
1. परोक्षज्ञानी 2. प्रत्यक्षज्ञानी।
जो मनुष्य इंद्रियों के माध्यम से ज्ञेय वस्तु को जानते हैं, वे परोक्षज्ञानी होते हैं। प्रत्यक्षज्ञानी इंद्रियों का आलम्बन लिए बिना ही ज्ञेय वस्तु को जान लेते हैं। वे अतीन्द्रियज्ञानी भी कहलाते हैं। यहां प्रत्यक्षज्ञानी या अतीन्द्रिज्ञानी को ही जिन, केवली और अर्हत् कहा गया है।
100. (सूत्र 520)
जिस समय कृष्ण आदि अशुद्ध लेश्याएं न शुद्ध होती है और न अधिक संक्लिष्टता की ओर बढ़ती है, उस समय स्थितलेश्य मरण होता है। कृष्णलेश्या वाला जीव मरकर कृष्णलेश्या वाले नरक में उत्पन्न होता है, तब यह स्थिति होती है।
संक्लिष्टलेश्य-
जब अशुद्ध लेश्या अधिक संक्लिष्ट होती जाती है, तब संक्लिष्टलेश्यमरण होता है। नील आदि लेश्या वाला जीव मरकर जब कृष्णलेश्या वाले नरक में उत्पन्न होता है तब यह स्थिति होती है।
पर्यवजातलेश्य-
अशुद्धलेश्या जब शुद्ध बनती जाती है, तब पर्यवजातमरण होता है। कृष्ण या नीललेश्या वाला जीव जब मरकर कापोतलेश्या वाले नरक में उत्पन्न होता है तब यह स्थिति होती है।
101. (सूत्र 522)
प्रस्तुत सूत्र में दूसरा (असंक्लिष्टलेश्य) और तीसरा (अपर्यवजातलेश्य) -ये दोनों भेद केवल विकल्प रचना की दृष्टि से ही है।
102. (सूत्र 523)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ विशिष्ट शब्दों के अर्थ इस प्रकार हैं-
अक्षम-असंगता।
अनानुगामिकता-अशुभअनुबंध, अशुभ की श्ृंखला।
शंकित-ध्येय या कत्तर्व्य के प्रति संशयशील।
कांक्षित-ध्येय या कर्त्तव्य के प्रतिकूल सिद्धांतों की आकांक्षा करने वाला।
विचिकित्सित-ध्येय या कर्त्तव्य से प्राप्त होने वाले फल के प्रति संदेह करने वाला।
भेदसमापन्न-संदेहशीलता के कारण ध्येय या कर्त्तव्य के प्रति जिसकी निष्ठा खंडित हो जाती है, वह भेदसमापन्न कहलाता है।
कलुषसमापन्न-संदेहशीलता के कारण ध्येय या कर्त्तव्य को अस्वीकार कर देता है, वह कलुष-समापन्न कहलाता हैं।
103. विग्रहगति (सूत्र 526)
देखें-2/161 का टिप्पण।
104. मल्ली (सूत्र 532)
देखें-7/75 का टिप्पण।
105. सर्वाक्षरसन्निपातौ (सूत्र 534)
अक्षरों के सन्निपात (संयोग) अनन्त होते हैं। जिसका श्रुतज्ञान प्रकृष्ट हो जाता है, वह अक्षरों के सब सन्निपातों को जानने लग जाता है। इस प्रकार का ज्ञानी व्यक्ति सर्वाक्षरसन्निपाती कहलाता है। इसका तात्पर्य होता है सम्पूर्ण-वाङ्मय का ज्ञाता या सम्पूर्ण प्रतिपाद्य विषयों का परिज्ञाता।
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान में चार की संख्या से संबद्ध विषय संकलित है। यह स्थान चार उद्देशकों में विभक्त है। इस वर्गीकरण में तात्त्विक, भौगोलिक, मनोवैज्ञानिक और प्राकृतिक आदि अनेक विषयों की अनेक चतुर्भंगियां मिलती हैं। इसमें वृक्ष, फल, वस्त्र आदि व्यावहारिक वस्तुओं के माध्यम से मनुष्य की मनोदशा का सूक्ष्म विश्लेषण किया गया है, जैसे-
कुछ वृक्ष मूल में सीधे रहते हैं परन्तु ऊपर जाकर टेढ़े बन जाते हैं और कुछ सीधे ही ऊपर बढ़ जाते हैं। कुछ वृक्ष मूल में भी सीधे नहीं होते और ऊपर जाकर भी सीधे नहीं रहते और कुछ मूल में सीधे न रहने वाले ऊपर सीधे बन जाते हैं।
व्यक्तियों का स्वभाव भी इसी प्रकार का होता है। कुछ व्यक्ति मन से सरल होते हैं और व्यवहार में भी सरल होते हैं। कुछेक व्यक्ति सरल हृदय के होने पर भी व्यवहार में कुटिलता करते हैं। मन में सरल न रहने वाले भी बाह्य परिस्थितिवश सरलता का दिखावा करते हैं। कुछ व्यक्ति अन्तर में कुटिल होते हैं और व्यवहार में भी कुटिलता दिखाते हैं।
विचारों की तरतमता व पारस्परिक व्यवहार के कारण मन की स्थिति सबकी, सब समय समान नहीं रहती। जो व्यक्ति प्रथम मिलन में सरस दिखाई देते हैं, वे आगे चलकर अपनी नीरसता का परिचय दे देते हैं। कुछ लोग प्रथम मिलन में इतने सरस नहीं दीखते परन्तु सहवास के साथ-साथ उनकी सरसता भी बढ़ती जाती है। कुछ लोग प्रारम्भ से लेकर अंत तक सरस ही रहते हैं। कुछ ऐसे भी व्यक्ति होते हैं जिनमें प्रारम्भ मिलन से लेकर सहवास तक कभी सरसता के दर्शन नहीं होते।
व्यक्ति की योग्यता अपनी होती है। कुछ व्यक्ति अवस्था में छोटे होकर भी शांत होते हैं तो कुछ बड़े होकर भी शांत नहीं होते। छोटी अवस्था में शांत नहीं होने वाले मिलते हैं तो कुछ अवस्था के परिपाक में भी शांत रहते हैं।
इस स्थान में सूत्रकार ने प्रसंगवश कुछ कथा-निर्देश भी किए हैं। अन्तक्रिया के सूत्र (4/1) में चार कथाओं के निर्देश मिलते हैं, जैसे-
(1) भरत चक्रवर्ती
(2) गजसुकुमाल
(3) सम्राट् सनत्कुमार
(4) मरुदेवा
वृत्तिकार ने भी अनेक स्थलों पर कथाओं और घटनाओं की योजना की है। सूत्र में बताया गया है कि पुत्र चार प्रकार के होते हैं-
(1) पिता से अधिक
(2) पिता के समान
(3) पिता से हीन
(4) कुल के लिए अंगारे जैसा
वृत्तिकार ने इस सूत्र को लौकिक और लोकोत्तर उदाहरणों द्वारा इसकी स्पष्टता की है-ऋषभ जैसा पुत्र अपने पिता की सम्पति को बढ़ाता है तो कण्डरीक जैसा पुत्र कुल की सम्पदा को ही नष्ट कर देता है। महायश जैसा पुत्र अपने पिता की सम्पत्ति को बनाए रखता है तो आदित्ययश जैसा पुत्र अपने पिता की तुलना में अल्प वैभववाला होता है।
आचार्य सिंहगिरि की अपेक्षा वज्रस्वामी ने अपनी गण-सम्पदा को बढ़ाया तो कुलबालक ने उदायी राजा को मारकर गण की प्रतिष्ठा को गंवा दिया। यशोभद्र ने शय्यंभव की सम्पदा को यथावस्थित रखा तो भद्रबाहु स्वामी की तुलना में स्थूलभद्र की ज्ञान-गरिमा कम हो गई।
भगवान् महावीर सत्य के साधक थे। उन्होंने जनता को सत्य की साधना दी, किन्तु बाहरी उपकरणों का अभिनिवेश नहीं दिया। प्रस्तुत स्थान में उनकी सत्य-संधित्सा के स्फुलिंग आज भी सुरक्षित है-
(1) कुछ पुरुष वेश का त्याग कर देते हैं पर धर्म का त्याग नहीं करते।
(2) कुछ पुरुष धर्म का त्याग कर देते हैं पर वेश का त्याग नहीं करते।
(3) कुछ पुरुष धर्म का भी त्याग कर देते हैं और वेश का भी त्याग कर देते हैं।
(4) कुछ पुरुष न धर्म का त्याग करते हैं और न वेश का ही त्याग करते हैं।
(1) कुछ पुरुष धर्म का भी त्याग कर देते हैं पर गणसंस्थिति का त्याग नहीं करते।
(2) कुछ पुरुष गणसंस्थिति का त्याग कर देते हैं पर धर्म का त्याग नहीं करते।
(3) कुछ पुरुष धर्म का भी त्याग कर देते हैं और गणसंस्थिति का भी त्याग कर देते हैं।
(4) कुछ पुरुष न धर्म का त्याग करते हैं और न गणसंस्थिति का ही त्याग करते हैं।
साधारणातया सत्य का संबंध वाणी से माना जाता है, किन्तु व्यापक धारणा में उसका संबंध मन, वाणी और काय तीनों से होता है। प्रस्तुत स्थल में सत्य का ही व्यापक स्वरूप मिलता है, जैसे-
(1) काया की ऋजुता
(2) भाषा की ऋजुता
(3) भावों की ऋजुता
(4) अविसंवादिता-कथनी और करनी की समानता।
प्रस्तुत स्थान में व्यावहारिक विषयों का भी यथार्थ चित्रण मिलता है। इस जगत् में विभिन्न मनोवृत्ति वाले लोग होते हैं। यह विभिन्नता किसी युग-विशेष में ही नहीं होती, किन्तु प्रत्येक युग में मिलती है। सूत्रकार के शब्दों में पढ़िए-
कुछ पुरुष आम्रप्रलम्बकोरक के समान होते हैं जो सेवा करने वाले का उचित समय में उचित उपकार करते हैं।
कुछ पुरुष तालप्रलम्बकोरक के समान होते हैं जो दीर्घकाल से सेवा करने वाले का उचित समय में उचित उपकार करते हैं, परन्तु बड़ी कठिनाई से।
कुछ पुरुष वल्लीप्रलम्बकोरक के समान होते हैं जो सेवा करने वाले का सरलता से शीघ्र ही उपकार कर देते हैं।
कुछ पुरुष मेषविषाणकोरक के समान होते हैं जो सेवा करने वाले को केवल मधुर वचनों के द्वारा प्रसन्न रखना चाहते हैं, लेकिन उपकार कुछ नहीं करते।
इस प्रकार विविध विषयों से परिपूर्ण यह स्थान वास्तव में ही ज्ञान-सम्पदा का अक्षय कोश है।
चउत्थं ठाणं : चौथा स्थान
मूल
अंतकिरिया-पदं
1. चत्तारि अंतकिरियाओ, पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. तत्थ खलु इमा पढमा अंत-किरिया-अप्पकम्मपच्चायाते यावि भवति। से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए संजम-बहुले संवरबहुले समाहिबहुले लूहे तीरट्ठी उवहाणवं दुक्खक्खवे तवस्सी। तस्स णं णो तहप्पगारे तवे भवति, णो तहप्पगारा वेयणा भवति। तहप्पगारे पुरिसज्जाते दीहेणं परियाएणं सिज्झति बुज्झति मुच्चति परिणिव्वाति सव्वदुक्खाणमंतं करेइ, जहा- से भरहे राया चाउरंतचक्कवट्टीपढमा अंतकिरिया।
हिन्दी अनुवाद
अन्तक्रिया-पद
1. अन्तक्रिया1 चार प्रकार की होती है- 1. प्रथम अन्तक्रिया- कोई पुरुष अल्प कर्मों के साथ मनुष्य जन्म को प्राप्त होता है। वह मुण्ड होकर घर छोड़ अनगार रूप में प्रव्रजित होता है। वह संयम-बहुल, संवर-बहुल और समाधि-बहुल होता है। वह रूखा, तीर का अर्थी, उपधान करने वाला, दु:ख को खपाने वाला और तपस्वी होता है। उसके न तो तथाप्रकार का घोर तप होता है और न तथाप्रकार की घोर वेदना होती है। इस श्रेणि का पुरुष दीर्घ-कालीन मुनिपर्याय के द्वारा सिद्ध, बुद्ध, मुक्त और परिनिर्वात होता है तथा सब दु:खों का अन्त करता है। इसका उदाहरण चातुरन्त चक्रवर्ती सम्राट् भरत2 है। यह पहली अल्पकर्म के साथ आए हुए तथा दीर्घकालीन मुनि-पर्याय वाले पुरुष की अन्तक्रिया है।
2. अहावरा दोच्चा अंतकिरिया-महाकम्मपच्चायाते यावि भवति। से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए संजमबहुले संवरबहुले समाहिबहुले लूहे तीरट्ठी उवहाणवं दुक्खक्खवे तवस्सी। तस्स णं तहप्पगारे तवे भवति, तहप्पगारा वेयणा भवति। तहप्पगारे पुरिसजाते णिरुद्धेणं परियाएणं सिज्झति बुज्झति मुच्चति परिणिव्वाति सव्वदुक्खाणमंतं करेति, जहा- से गयसूमाले अणगारे- दोच्चा अंतकिरिया।
2. दूसरी अन्तक्रिया- कोई पुरुष बहुल कर्मों के साथ मनुष्य जन्म को प्राप्त होता है। वह मुण्ड होकर घर छोड़ अनगार रूप में प्रव्रजित होता है। वह संयम-बहुल, संवर-बहुल और समाधि-बहुल होता है। वह रूखा, तीर का अर्थी, उपधान करने वाला, दु:ख को खपाने वाला और तपस्वी होता है। उसके तथाप्रकार का घोर तप और तथाप्रकार की घोर वेदना होती है। इस श्रेणि का पुरुष अल्पकालीन मुनि-पर्याय के द्वारा सिद्ध, बुद्ध, मुक्त और परिनिर्वात होता है तथा सब दु:खों का अन्त करता है। इसका उदाहरण गजसुकुमाल3 है। यह दूसरी महाकर्म के साथ आए हुए तथा अल्प-कालीन मुनि-पर्याय वाले पुरुष की अन्तक्रिया है।
3. अहावरा तच्चा अंतकिरिया- महाकम्मपच्चायाते यावि भवति। से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए संजमबहुले संवरबहुले समाहिबहुले लूहे तीरट्ठी उवहाणवं दुक्खक्खवे तवस्सी। तस्स णं तहप्पगारे तवे भवति, तहप्पगारा वेयणा भवति। तहप्पगारे पुरिसजाते दीहेणं परियाएणं सिज्झति बुज्झति मुच्चति परिणिव्वाति सव्वदुक्खाणमंतं करेति, जहा-से सणंकुमारे राया चाउरंत- चक्कवट्टी-तच्चा अंतकिरिया।
3. तीसरी अन्तक्रिया- कोई पुरुष बहुत कर्मों के साथ मनुष्य- जन्म को प्राप्त होता है। वह मुण्ड होकर घर छोड़ अनगार रूप में प्रव्रजित होता है। वह संयम-बहुल, संवर-बहुल और समाधि-बहुल होता है। वह रूखा, तीर का अर्थी, उपधान करने वाला, दु:ख को खपाने वाला और तपस्वी होता है। उसके तथाप्रकार का घोर तप और तथाप्रकार की घोर वेदना होती है। इस श्रेणि का पुरुष दीर्घकालीन मुनिपर्याय के द्वारा सिद्ध, बुद्ध, मुक्त और परिनिर्वात होता है तथा सब दु:खों का अन्त करता है। इसका उदाहरण चातुरन्त चक्रवर्ती सम्राट् सनत्कुमार4 है। यह तीसरी महाकर्म के साथ आए हुए तथा दीर्घकालीन मुनिपर्याय वाले पुरुष की अन्तक्रिया है।
4. अहावरा चउत्था अंतकिरिया- अप्पकम्मपच्चायाते यावि भवति। से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए संजमबहुले संवरबहुले समाहिबहुले लूहे तीरट्ठी उवहाणवं दुक्खक्खवे तवस्सी। तस्स णं णो तहप्पगारे तवे भवति, णो तहप्पगारा वेयणा भवति। तहप्पगारे पुरिसज्जाए णिरुद्धेणं परियाएणं सिज्झति बुज्झति मुच्चति परिणिव्वाति सव्वदुक्खाणमंतं करेति, जहा-सा मरुदेवा भगवती-चउत्था अंतकिरिया।
4. चौथी अन्तक्रिया- कोई पुरुष अल्प कर्मों के साथ मनुष्य-जन्म को प्राप्त होता है। वह मुण्ड होकर घर छोड़ अनगार रूप में प्रव्रजित होता है। वह संयम-बहुल, संवर-बहुल और समाधि-बहुल होता है। वह रूखा, तीर का अर्थी, उपधान करने वाला, दु:ख को खपाने वाला और तपस्वी होता है। उसके न तथाप्रकार का घोर तप होता और न तथाप्रकार की घोर वेदना होती है। इस श्रेणि का पुरुष अल्पकालीन मुनिपर्याय के द्वारा सिद्ध, बुद्ध, मुक्त और परिनिर्वात होता है तथा सब दु:खों का अन्त करता है। इसका उदाहरण भगवती मरुदेवा5 है। यह चौथी अल्पकर्म के साथ आए हुए तथा अल्पकालीन मुनिपर्याय वाले पुरुष की अन्तक्रिया है।
उण्णत्त-पणत-पदं
2. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णते, उण्णते णाममेगे पणते, पणते णाममेगे उण्णते, पणते णाममेगे पणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाता पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णते, उण्णते णाममेगे पणते, पणते णाममेगे उण्णते0, पणते णाममेगे पणते,
उन्नत-प्रणत-पद
2. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से भी उन्नत होते हैं और जाति से भी उन्नत होते हैं, जैसे-शाल, 2. कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत होते हैं किन्तु जाति से प्रणत होते हैं, जैसे-नीम, 3. कुछ वृक्ष शरीर से प्रणत होते हैं किन्तु जाति से उन्नत होते हैं, जैसे-अशोक, 4. कुछ वृक्ष शरीर से भी प्रणत होते हैं और जाति से भी प्रणत होते हैं, जैसे-कैर। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से भी उन्नत होते हैं और गुणों से भी उन्नत होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से उन्नत, किन्तु गुणों से प्रणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से प्रणत किन्तु, गुणों से उन्नत होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से भी प्रणत होते हैं और गुणों से भी प्रणत होते हैं6।
3. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतपरिणते, उण्णते णाममेगे पणतपरिणते, पणते णाममेगे उण्णतपरिणते, पणते णाममेगे पणतपरिणते, एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतपरिणते, उण्णते णाममेगे पणतपरिणते, पणते णाममेगे उण्णतपरिणते, पणते णाममेगे प्रणतपरिणते0।
3. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत और उन्नत-परिणत होते हैं, अनुन्नतभाव को (अशुभ रस आदि) को छोड़, उन्नतभाव (शुभ-रस आदि) में परिणत होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत, किन्तु प्रणत-परिणत होते हैं, उन्नतभाव को छोड़, अनुन्नतभाव में परिणत होते हैं, 3. कुछ वृक्ष शरीर से प्रणत और उन्नत-भाव में परिणत होते हैं, 4. कुछ वृक्ष शरीर से प्रणत और प्रणत-भाव में परिणत होते हैं, इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से उन्नत और उन्नत-रूप में परिणत होते हैं-अनुन्नत-भाव (अवगुण) को छोड़, उन्नतभाव (गुण) में परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से उन्नत, किन्तु प्रणत-रूप में परिणत होते हैं-उन्नतभाव को छोड़, अनुन्नतभाव में परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से प्रणत और उन्नत-रूप में परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से प्रणत और प्रणत-रूप में परिणत होते हैं7।
4. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतरूवे, उण्णते णाममेगे पणतरूवे, पणते णाममेगे उण्णतरूवे, पणते णाममेगे पणतरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतरूवे, उण्णते णाममेगे पणतरूवे, पण्णते णाममेगे उण्णतरूवे, पणते णाममेगे पणतरूवे।
4. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत और उन्नत-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शरीर से उन्नत, किन्तु प्रणत-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ वृक्ष शरीर से प्रणत किन्तु उन्नत-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ वृक्ष शरीर से प्रणत और प्रणत-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से उन्नत और उन्नतरूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से उन्नत, किन्तु प्रणतरूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से प्रणत किन्तु, उन्नतरूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से प्रणत और प्रणतरूप वाले होते हैं8।
5.चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतमणे, उण्णते णाममेगे पणतमणे, पणते णाममेगे उण्णतमणे, पणते णाममेगे पणतमणे।
5. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- मन वाले होते हैं-उदार होते हैं। 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतमन वाले होते हैं-अनुदार होते हैं। 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणतमन, किन्तु उन्नतमन वाले होते हैं-उदार होते हैं। 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणतमन वाले होते हैं-अनुदार होते हैं9।
6.चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतसंकप्पे, उण्णते णाममेगे पणतसंकप्पे, पणते णाममेगे उण्णतसंकप्पे, पणते णाममेगे पणतसंकप्पे।
6. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतसंकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नतसंकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत- संकल्प वाले होते हैं।10
7. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतपण्णे, उण्णते णाममेगे पणतपण्णे, पणते णाममेगे उण्णतपण्णे, पणते णाममेगे पणतपण्णे।
7. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतप्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नतप्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत- प्रज्ञा वाले होते हैं।11
8. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतदिट्ठी, उण्णते णाममेगे पणतदिट्ठी, पणते णाममेगे उण्णतदिट्ठी, पणते णाममेगे पणतदिट्ठी।
8. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतदृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नतदृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष एश्वर्य से प्रणत और प्रणतदृष्टि वाले होते हैं।12
9. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतसीलाचारे, उण्णते णाममेगे पणतसीलाचारे, पणते णाममेगे उण्णतसीलाचारे, पणते णाममेगे पणतसीलाचारे।
9. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतशीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नत-शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत- शीलाचार वाले होते हैं।13
10. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतववहारे, उण्णते णाममेगे पणतववहारे, पणते णाममेगे उण्णतववहारे, पणते णाममेगे पणतववहारे।
10. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतव्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नत-व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत- व्यवहार वाले होते हैं।14
11. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उण्णते णाममेगे उण्णतपरक्कमे, उण्णते णाममेगे पणतपरक्कमे, पणते णाममेगे उण्णतपरक्कमे, पणते णाममेगे पणतपरक्कमे।
11. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत- पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणतपराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नत-पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत-पराक्रम वाले होते हैं।15
उज्जु-वंक-पदं
12. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जू, उज्जू णाममेगे वंके, वंके णाममेगे उज्जू, वंके णाममेगे वंके। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जू, उज्जू णाममेगे वंके, वंके णाममेगे उज्जू, वंके णाममेगे वंके।
ऋजु-वक्र-पद
12. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से भी ऋजु होते हैं और कार्य से भी ऋजु होते हैं-ठीक समय पर फल देने वाले होते, 2. कुछ वृक्ष शरीर से ऋजु, किन्तु कार्य से वक्र होते हैं-ठीक समय पर फल देने वाले नहीं होते, 3. कुछ वृक्ष शरीर से वक्र, किन्तु कार्य से ऋजु होते हैं, 4. कुछ वृक्ष शरीर से भी वक्र होते हैं और कार्य से भी वक्र होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर की चेष्टा से भी ऋजु होते हैं और प्रकृति से भी ऋजु होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर की चेष्टा से ऋजु, किन्तु प्रकृति से वक्र होते हैं। 3. कुछ पुरुष शरीर की चेष्टा से वक्र होते हैं, किन्तु प्रकृति से ऋजु होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर की चेष्टा से भी वक्र होते हैं और प्रकृति से भी वक्र होते हैं।16
13. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुपरिणते, उज्जू णाममेगे वंकपरिणते, वंके णाममेगे उज्जुपरिणते, वंके णाममेगे वंकपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुपरिणते, उज्जू णाममेगे वंकपरिणते, वंके णाममेगे उज्जुपरिणते, वंके णाममेगे वंकपरिणते।
13. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से ऋजु और ऋजुपरिणत होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-परिणत होते हैं। 3. कुछ वृक्ष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-परिणत होते हैं, 4. कुछ वृक्ष शरीर से वक्र और वक्र-परिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुषभी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु-परिणत होते हैं। 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-परिणत होते हैं। 3. कुछ पुरुष से शरीर वक्र, किन्तु ऋजु-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-परिणत होते हैं।
14. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुरूवे, उज्जू णाममेगे वंकरूवे, वंके णाममेगे उज्जुरूवे, वंके णाममेगे वंकरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुरूवे, उज्जू णाममेगे वंकरूवे, वंके णाममेगे उज्जुरूवे, वंके णाममेगे वंकरूवे।
14. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शरीर से ऋजु और ऋजु-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ वृक्ष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ वृक्ष शरीर से वक्र और वक्र-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-रूप वाले होते हैं।
15. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुमणे, उज्जू णाममेगे वंकमणे, वंके णाममेगे उज्जुमणे, वंके णाममेगे वंकमणे।
15. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु-मन वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-मन वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-मने वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-मन वाले होते हैं।
16. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुसंकप्पे, उज्जू णाममेगे वंकसंकप्पे, वंके णाममेगे उज्जुसंकप्पे, वंके णाममेगे वंकसंकप्पे।
16. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-संकल्प वाले होते हैं।
17. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुपण्णे, उज्जू णाममेगे वंकपण्णे, वंके णाममेगे उज्जुपण्णे, वंके णाममेगे वंकपण्णे।
17. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु-प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु-प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-प्रज्ञा वाले होते हैं।
18. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुदिट्ठी, उज्जू णाममेगे वंकदट्ठी, वंके णाममेगे उज्जुदिट्ठी, वंके णाममेगे वंकदिट्ठी।
18. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु-दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजुदृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र दृष्टि वाले होते हैं।
19. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुसीलाचारे, उज्जू णाममेगे वंकसीलाचारे, वंके णाममेगे उज्जुसीलाचारे, वंके णाममेगे वंकसीलाचारे।
19. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु- शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र- शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु- शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र- शीलाचार वाले होते हैं।
20. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुववहारे, उज्जू णाममेगे वंकववहारे, वंके णाममेगे उज्जुववहारे, वंके णाममेगे वंकववहारे।
20. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु- व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु- व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र- व्यवहार वाले होते हैं।
21. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जुपरक्कमे, उज्जू णाममेगे वंकपरक्कमे, वंके णाममेगे उज्जुपरक्कमे, वंके णाममेगे वंकपरक्कमे0।
21. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु और ऋजु- पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से ऋजु, किन्तु वक्र-पराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से वक्र, किन्तु ऋजु- पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से वक्र और वक्र-पराक्रम वाले होते हैं।
भासा-पदं
22. पडिमापडिवण्णस्स णं अणगारस्स कप्पंति चत्तारि भासाओ भासित्तए, तं जहा- जायणी, पुच्छणी, अणुण्णवणी, पुट्ठस्स वागरणी।
भाषा-पद
22. भिक्षुप्रतिमाओं को अंगीकार करने वाला मुनि चार विषयों से सम्बन्धित भाषा बोल सकता है- 1. याचनी-याचना से सम्बन्ध रखने वाली भाषा, 2. प्रच्छनी-मार्ग आदि तथा सूत्रार्थ के प्रश्न से सम्बन्धित भाषा, 3. अनुज्ञापनी-स्थान आदि की आज्ञा लेने से सम्बन्धित भाषा, 4. पृष्ट व्याकरणी-पूछे हुए प्रश्नों का प्रतिपादन करने वाली भाषा।
23. चत्तारि भासाजाता पण्णत्ता, तं जहा- सच्चमेगं भासज्जायं, बीयं मोसं, तइयं सच्चमोसं, चउत्थं असच्चमोसं।
23. भाषा के चार प्रकार हैं- 1. सत्य (यथार्थ), 2. मृषा (अयथार्थ), 3. सत्य-मृषा (सत्य-असत्य का मिश्रण), 4. असत्य-अमृषा (व्यवहार भाषा)।17
सुद्ध-असुद्ध-पदं
24. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धे, सुद्धे णामं एगे असुद्धे, असुद्धे णामं एगे सुद्धे, असुद्धे णामं एगे असुद्धे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धे, सुद्धे णामं एगे असुद्धे, असुद्धे णामं एगे सुद्धे, असुद्धे णामं एगे असुद्धे।
शुद्ध-अशुद्ध-पद
24. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से भी शुद्ध होते हैं और स्थिति से भी शुद्ध होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध, किन्तु स्थिति से अशुद्ध होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुद्ध, किन्तु स्थिति से शुद्ध होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से भी अशुद्ध होते हैं और स्थिति से भी अशुद्ध होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष जाति से भी शुद्ध होते हैं और गुण से भी शुद्ध होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु गुण से अशुद्ध होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु गुण से शुद्ध होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से भी अशुद्ध होते हैं और गुण से भी अशुद्ध होते हैं।18
25. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धपरिणए, सुद्धे णामं एगे असुद्धपरिणए असुद्धे णामं एगे सुद्धपरिणए, असुद्धे णामं एगे असुद्धपरिणए। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धपरिणए, सुद्धे णामं एगे असुद्धपरिणए, असुद्धे णामं एगे सुद्धपरिणए, असुद्धे णामं एगे असुद्धपरिणए।
25. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध और शुद्ध-परिणत होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-परिणत होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-परिणत होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुद्धऔर अशुद्ध-परिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्धऔर अशुद्ध-परिणत होते हैं।
26. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धरूवे, सुद्धे णामं एगे असुद्धरूवे, असुद्धे णामं एगे सुद्धरूवे, असुद्धे णामं एगे असुद्धरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धरूवे, सुद्धे णामं एगे असुद्धरूवे, असुद्धे णामं एगे सुद्धरूवे, असुद्धे णामं एगे असुद्धरूवे0।
26. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध और शुद्ध-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुद्ध और अशुद्ध-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष प्रकृति से शुद्ध और शुद्ध-रूप वाले होते हैं। 2. कुछ पुरुष प्रकृति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष प्रकृति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष प्रकृति से अशुद्ध और अशुद्ध-रूप वाले होते हैं।
27. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धमणे, सुद्धे णामं एगे असुद्धमणे, असुद्धे णामं एगे सुद्धमणे, असुद्धे णामं एगे असुद्धमणे।
27. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-मन वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-मन वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-मन वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-मन वाले होते हैं।
28. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धसंकप्पे, सुद्धे णामं एगे असुद्धसंकप्पे, असुद्धे णामं एगे सुद्धसंकप्पे, असुद्धे णामं एगे असुद्धसंकप्पे।
28. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-संकल्प वाले होते हैं।
29. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धपण्णे, सुद्धे णामं एगे असुद्धपण्णे, असुद्धे णामं एगे सुद्धपण्णे, असुद्धे णामं एगे असुद्धपण्णे।
29. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-प्रज्ञा वाले होते हैं।
30. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धदिट्ठी, सुद्धे णामं एगे असुद्धदिट्ठी, असुद्धे णामं एगे सुद्धदिट्ठी, असुद्धे णामं एगे असुद्धदिट्ठी।
30. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-दृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-दृष्टि वाले होते हैं।
31. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धसीलाचारे, सुद्धे णामं एगे असुद्धसीलाचारे, असुद्धे णामं एगे सुद्धसीलाचारे, असुद्धे णामं एगे असुद्धसीलाचारे।
31. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-शीलाचारवाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-शीलाचार वाले होते हैं।
32. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धववहारे, सुद्धे णामं एगे असुद्धववहारे, असुद्धे णामं एगे सुद्धववहारे, असुद्धे णामं एगे असुद्धववहारे।
32. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्धऔर अशुद्ध-व्यवहार वाले होते हैं।
33. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुद्धे णामं एगे सुद्धपरकम्मे, सुद्धे णामं एगे असुद्धपरकम्मे, असुद्धे णामं एगे सुद्धपरकम्मे, असुद्धे णामं एगे असुद्धपरकम्मे।0
33. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध और शुद्ध-पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से शुद्ध, किन्तु अशुद्ध-पराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध, किन्तु शुद्ध-पराक्रमवाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अशुद्ध और अशुद्ध-पराक्रम वाले होते हैं।
सुत-पदं
34. चत्तारि सुता पण्णत्ता, तं जहा- अतिजाते, अणुजाते, अवजाते, कुलिंगाले।
सुत-पद
34. पुत्र चार प्रकार के होते हैं- 1. अतिजात-पिता से अधिक, 2. अनुजात-पिता के समान, 3. उपजात-पिता से हीन, 4. कुलांगार-कुल के लिए अंगारे जैसा, कुल दूषक।
सच्च-असच्च-पदं
35. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चे, सच्चे णामं एगे असच्चे, असच्चे णामं एगे सच्चे, असच्चे णामं एगे असच्चे।
सत्य-असत्य-पद
35. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पहले भी सत्य होते हैं और बाद में भी सत्य होते हैं, 2. कुछ पुरुष पहले सत्य, किन्तु बाद में असत्य होते हैं, 3. कुछ पुरुष पहले असत्य, किन्तु बाद में सत्य होते हैं, 4. कुछ पुरुष पहले भी असत्य और बाद में भी असत्य होते हैं।
36. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चपरिणते, सच्चे णामं एगे असच्चपरिणते, असच्चे णामं एगे सच्चपरिणते, असच्चे णामं एगे असच्चपरिणते।
36. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-परिणजत होते हैं।19
37. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चरूवे, सच्चे णामं एगे असच्चरूवे, असच्चे णामं एगे सच्चरूवे, असच्चे णामं एगे असच्चरूवे।
37. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-रूप वाले होते हैं।
38. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चमणे, सच्चे णामं एगे असच्चमणे, असच्चे णामं एगे सच्चमणे, असच्चे णामं एगे असच्चमणे।
38. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ सत्य और सत्य-मन वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-मन वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-मन वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-मन वाले होते हैं।
39. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चसंकप्पे, सच्चे णामं एगे असच्चसंकप्पे, असच्चे णामं एगे सच्चसंकप्पे, असच्चे णामं एगे असच्चसंकप्पे।
39. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य संकल्प वाले होते हैं।
40. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चपण्णे, सच्चे णामं एगे असच्चपण्णे, असच्चे णामं एगे सच्चपण्णे, असच्चे णामं एगे असच्चपण्णे।
40. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-प्रज्ञा वाले होते हैं।
41. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चदिट्ठी, सच्चे णामं एगे असच्चदिट्ठी, असच्चे णामं एगे सच्चदिट्ठी, असच्चे णामं एगे असच्चदिट्ठी।
41. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-दृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-दृष्टि वाले होते हैं।
42. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चसीलाचारे, सच्चे णामं एगे असच्चसीलाचारे, असच्चे णामं एगे सच्चसीलाचारे, असच्चे णामं एगे असच्चसीलाचारे।
42. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ सत्य और सत्य-शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-शीलाचार वाले होते हैं।
43. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चववहारे, सच्चे णामं एगे असच्चववहारे, असच्चे णामं एगे सच्चववहारे, असच्चे णामं एगे असच्चववहारे।
43. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-व्यवहार वाले होते हैं।
44. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सच्चे णामं एगे सच्चपरक्कमे, सच्चे णामं एगे असच्चपरक्कमे, असच्चे णामं एगे सच्चपरक्कमे, असच्चे णामं एगे असच्चपरक्कमे।
44. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्य और सत्य-पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्य-पराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्य-पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष असत्य और असत्य-पराक्रम वाले होते हैं।
सुचि-असुचि-पदं
45. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुई, सुई णामं एगे असुई, असुई णामं एगे सुई, असुई णामं एगे असुई। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुई, सुई णामं एगे असुई, असुई णामं एगे सुई, असुई णामं एगे असुई।
शुचि-अशुचि-पद
45. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से भी शुचि होते हैं और परिष्कृत होने के कारण भी शुचि होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि, किन्तु अपरिष्कृत होने के कारण अशुचि होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि, किन्तु परिष्कृत होने के कारण शुचि होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि होते हैं और अपरिष्कृत होने के कारण भी अशुचि होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से भी शुचि होते हैं और स्वभाव से भी शुचि होते हैं,2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु स्वभाव से अशुचि होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु स्वभाव से शुचि होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से भी अशुचि और स्वभाव से भी अशुचि होते हैं।
46. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइपरिणते, सुई णामं एगे असुइपरिणते, असुई णामं एगे सुइपरिणते, असुई णामं एगे असुइपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइपरिणते, सुई णामं एगे असुइपरिणते, असुई णामं एगे सुइपरिणते, असुई णामं एगे असुइपरिणते।
46. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि और शुचि-परिणत होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि, किन्तु अशुचि-परिणत होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि, किन्तु शुचि-परिणत होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि और अशुचि-परिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-परिणत होते हैं।
47. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइरूवे, सुई णामं एगे असुइरूवे, असुई णामं एगे सुइरूवे, असुई णामं एगे असुइरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइरूवे, सुई णामं एगे असुइरूवे, असुई णामं एगे सुइरूवे, असुई णामं एगे असुइरूवे।
47. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि और शुचि-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि, किन्तु अशुचि-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि, किन्तु शुचि-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि और अशुचि-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-रूप वाले होते हैं।
48. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइमणे, सुई णामं एगे असुइमणे, असुई णामं एगे सुइमणे, असुई णामं एगे असुइमणे।
48. वस्त्र चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि और शुचि-मन वाले होते हैं, 2. कुछ वस्त्र प्रकृति से शुचि, किन्तु अशुचि-मन वाले होते हैं, 3. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि, किन्तु शुचि-मन वाले होते हैं, 4. कुछ वस्त्र प्रकृति से अशुचि और अशुचि-मन वाले होते हैं।
49. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइसंकप्पे, सुई णामं एगे असुइसंकप्पे, असुई णामं एगे सुइसंकप्पे, असुई णामं एगे असुइसंकप्पे।
49. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-संकल्प वाले होते हैं।
50. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइपण्णे, सुई णामं एगे असुइपण्णे, असुई णामं एगे सुइपण्णे, असुई णामं एगे असुइपण्णे।
50. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-प्रज्ञा वाले होते हैं।
51. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइदिट्ठी, सुई णामं एगे असुइदिट्ठी, असुई णामं एगे सुइदिट्ठी, असुई णामं एगे असुइदिट्ठी।
51. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-दृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-दृष्टि वाले होते हैं।
52. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइसीलाचारे, सुई णामं एगे असुइसीलाचारे, असुई णामं एगे सुइसीलाचारे, असुई णामं एगे असुइसीलाचारे।
52. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-शीलाचार वाले होते हैं।
53. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइववहारे, सुई णामं एगे असुइववहारे, असुई णामं एगे सुइववहारे, असुई णामं एगे असुइववहारे।
53. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-व्यवहार वाले होते हैं।
54. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुई णामं एगे सुइपरक्कमे, सुई णामं एगे असुइपरक्कमे, असुई णामं एगे सुइपरक्कमे, असुई णामं एगे असुइपरक्कमे।0
54. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से शुचि और शुचि-पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से शुचि, किन्तु अशुचि-पराक्रम वोले होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि, किन्तु शुचि-पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से अशुचि और अशुचि-पराक्रम वाले होते हैं।
कोरव-पदं
55. चत्तारि कोरवा पण्णत्ता, तं जहा- अंबपलंबकोरवे, तालपलंबकोरवे, वल्लिपलंबकोरवे। मेंढविसाणकोरवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अंबपलंबकोरवसमाणे, तालपलंबको-रवसमाणे, वल्लिपलंबकोरवसमाणे। मेंढविसाणकोरवसमा
कोरक-पद
55. कली चार प्रकार के होते है- 1. आम्र-फल की कली, 2. ताड़-फल की कली, 3. वल्लि-फल की कली, 4. मेष-शृंग के फल की कली। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष आम्र-फल की कली के समान होते हैं, 2. कुछ पुरुष ताड़-फल की कली के समान होते हैं, 3. कुछ पुरुष वल्लि-फल की कली के समान होते हैं, 4. कुछ पुरुष मेष-शृंग के फल की कली के समान होते हैं।20
भिक्खाणं-पदं
56. चत्तारि घुणा पण्णत्ता, तं जहा- तयक्खाए, छल्लिक्खाए, कट्ठक्खाए, सारक्खाए। एवामेव चत्तारि भिक्खागा पण्णत्ता, तं जहा-तयक्खायसमाणे, 0छल्लिक्खाय-समाणे, कट्ठक्खायसमाणे, सारक्खायसमाणे। 1. तयक्खायसमाणस्स णं भिक्खागस्स सारक्खायसमाणे तवे पण्णत्ते। 2. सारक्खायसमाणस्स णं भिक्खागस्स तयक्खायसमाणे तवे पण्णत्ते। 3. छल्लिक्खायसमाणस्स णं भिक्खागस्स कट्ठक्खायसमाणे तवे पण्णत्ते। 4. कट्ठक्खायसमाणस्स णं भिक्खागस्स छल्लिक्खायसमाणे तवे पण्णत्ते।
भिक्षाक-पद
56. घुण चार प्रकार के होते हैं- 1. त्वचा-बाहरी छाल को खाने वाले, 2. छाल-त्वचा के भीतरी भाग को खाने वाले, 3. काठ को खाने वाले, 4. सार-(काठ के मध्य भाग) को खाने वाले। इसी प्रकार भिक्षु भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ भिक्षु त्वचा को खाने वाले घुण के समान-प्राप्त आहार करने वाले होते हैं, 2. कुछ भिक्षु छाल को खाने वाले घुण के समान-रूक्ष आहार करने वाले होते हैं, 3. कुछ भिक्षु काठ को खाने वाले घुण के समान-दूध, दही आदि विगयों का आहार न करने वाले होते हैं, 4. कुछ भिक्षु सार को खाने वाले घुण के समान-विषयों से परिपूर्ण आहार करने वाले होते हैं। 1. जो भिक्षु त्वचा को खाने वाले घुण के समान होते हैं, उनके सार को खाने वाले घुण के समान तप होता है, 2. जो भिक्षु सार को खाने वाले घुण के समान होते हैं, उनके त्वचा को खाने वाले घुण के समान-तप होता है, 3. जो भिक्षु छाल को खाने वाले घुण के समान होते हैं, उनके काठ को खाने वाले घुण के समान तप होता है, 4. कुछ भिक्षु काठ को खाने वाले घुण के समान होते हैं, उनके छाल को खाने वाले घुण के समान तप होता है।21
तणवणस्सइ-पदं
57. चउव्विहा तणवणस्सतिकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अग्गबीया, मूलबीया, पोरबीया, खंधबीया।
तृणवनस्पति-पद
57. तृण वनस्पतिकायिक चार प्रकार के होते हैं- 1. अग्रबीज-कोरण्ट आदि। इनके अग्रभाग ही बीज होते हैं अथवा ब्रीहि आदि इनके अग्रभाग में बीज होते हैं, 2. मूल बीज-उत्पल, कंद आदि। इनके मूल ही बीज होते हैं, 3. पर्वबीज-इक्षु आदि। इनके पर्व ही बीज होते हैं, 4. स्कन्ध बीज-सल्लकी आदि। इनके स्कन्ध ही बीज होते हैं।22
अहुणोववण्ण-णेरइय-पदं
58. चउहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे णेरइए णिरयलोगंसि इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएइ हव्वमागच्छित्तए- 1. अहुणोववण्णे णेरइए णिरयलोगंसि समुब्भूयं वेयणं वेयमाणे इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएति हव्वमागच्छित्तए। 2. अहुणोववण्णे णेरइए णिरयलोगंसि णिरयपालेहिं भुज्जो-भुज्जो अहिट्ठि-ज्जमाणे इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्व- मागच्छित्तए, णो चेव ण संचाएति हव्वमागच्छित्तए 3. अहुणोववण्णे णेरइए णिरय- वेयणिज्जंसि कम्मंसि अक्खीणंसि अवेइयंसि अणिज्जिण्णंसि इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएइ हव्वमागच्छित्तए 4. अहुणोववण्णे णेरइए णिरया-उअंसि कम्मंसि अक्खीणंसि अवेइयंसि अणिज्जिण्णंसि इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए,0 णो चेव ण संचाएति हव्वमागच्छित्तए- इच्चेतेहिं चउहिं ठाणेहिं अहुणो-ववण्णे णेरइए णिरयलोगंसि इच्छेज्जा माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए0, णो चेव णं संचाएति हव्वमागच्छित्तए।
अधुनोपपन्न-नैरयिक-पद
58. नरक लोक में तत्काल उत्पन्न नैरयिक चार कारणों से शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता- 1. तत्काल उत्पन्न नैरयिक नरक लोक में होने वाली पीड़ा अनुभव करता है तब वह शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता, 2. तत्काल उत्पन्न नैरयिक नरक लोक में नरकपालों द्वारा बार-बार आक्रान्त होने पर शीघ्र ही मनुष्य लोक आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता, 3. तत्काल उत्पन्न नैरयिक शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु नरक में भोगने योग्य कर्मो के क्षीण हुए बिना, उन्हें भोगे बिना, उनका निर्जरण हुए बिना आ नहीं सकता, 4. तत्काल उत्पन्न नैरयिक शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु नरक सम्बन्धी आयुष्यकर्म के क्षीण हुए बिना, उसे भोगे बिना, उसका निर्जरण हुए बिना आ नहीं सकता- इन चार कारणों से नरकलोक में तत्काल उत्पन्न नैरयिक शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता।
संघाड़ी-पदं
59. कप्पंति णिग्गंथीणं चत्तारि संघाडीओ धारित्तए वा परिहरित्तए वा, तं जहा- एगं दुहत्थवित्थारं, दो तिहत्थवित्थारं, एगं चउहत्थवित्थारं।
सङ्घाटी-पद
59. निर्ग्रन्थियां चार संघातियां रख व ओ़ढ़ सकती हैं- 1. दो हाथ वाली संघाटी-उपाश्रय में ओढ़ने के काम आती है, 2. तीन हाथ विस्तार वाली एक संघाटी-भिक्षा लाए तब ओढ़ने के काम आती है, 3. तीन हाथ विस्तार वाली दूसरी संघाटी-शौचार्थ जाए तब ओढ़ने के काम आती है, 4. चार हाथ विस्तार वाली संघाटी-व्याख्यान-परिषद में ओढ़ने के काम आती है।
झाणं-पदं
60. चत्तारि झाणा पण्णत्ता, तं जहा- अट्टे झाणे, रोद्दे झाणे, धम्मे झाणे, सुक्के झाणे।
ध्यान-पद
60. ध्यान चार प्रकार का होता है- 1. आर्त्त, 2. रौद्र, 3. धर्म्य, 4. शुक्ल।23
61. अट्टे झाणे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- 1. अमणुण्ण-संपओग-संपउत्ते, तस्स विप्पओग-सति-समण्णागते यावि भवति 2. मणुण्ण-संपओग-संपउत्ते, तस्स अविप्पओगसति-समण्णा-गते यावि भवति 3. आतंक संपओग-संपउत्ते, तस्स विप्पओग-सति-समण्णागते यावि भवति 4. परिजुसित-काम-भोग-संपओग संपउत्ते, तस्स अविप्पओग-सति-समण्णागते यावि भवति।
61. आर्त्त ध्यान चार प्रकार का होता है- 1. अमनोज्ञ संयोग से संयुक्त होने पर उस (अमनोज्ञ विषय) में वियोग की चिन्ता में लीन हो जाना, 2. मनोज्ञ संयोग से संयुक्त होने पर उस (मनोज्ञ विषय) में वियोग न होने की चिन्ता में लीन हो जाना, 3. आतंक (सद्योघाती रोग) के संयोग से संयुक्त होने पर उस के वियोग की चिन्ता में लीन हो जाना, 4. प्रीति-कर काम-भोग के संयोग से संयुक्त होने पर उसके वियोग न होने की चिन्ता में लीन हो जाना।24
62. अट्टस्स णं झाणस्स चत्तारि लक्खणा पण्णत्ता, तं जहा-कंदणता, सोयणता, तिप्पणता, परिदेवणता।
62. आर्त्त ध्यान के चार लक्षण हैं- 1. आक्रन्द करना, 2. शोक करना, 3. आंसू बहाना, 4. विलाप करना।25
63. रोद्दे झाणे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- हिंसाणुबंधि, मोसाणुबंधि, तेणाणुबंधि, सारक्खणाणुबंधि।
63. रौद्र ध्यान चार प्रकार का होता है- 1. हिंसानुबन्धी-जिसमें हिंसा का अनुबन्ध (सतत प्रवर्तन) हो, 2. मृषानुबन्धी-जिसमें मृषा का अनुबंध हो, 3. स्तैन्यानुबन्धी- जिसमें चोरी का अनुबन्ध हो, 4. संरक्षणानु-बन्धी-जिसमें विषय के साधनों के संरक्षण का अनुबन्ध हो।26
64. रुद्दस्स णं झाणस्स चत्तारि लक्खणा, पण्णत्ता, तं जहा- ओसण्णदोसे, बहुदोसे, अण्णाणदोसे आमरणंतदोसे।
64. रौद्र ध्यान के चार लक्षण हैं- 1. उत्सन्नदोष-प्राय: हिंसा आदि में प्रवृत्त रहना, 2. बहुदोष-हिंसादि की विविध-प्रवृत्तियों में संलग्न रहना, 3. अज्ञानदोष- अज्ञानवश हिंसा आदि में प्रवृत्त होना, 4. आमरणान्तदोष-मरणान्तक हिंसा आदि करने का अनुताप न होना।27
65. धम्मे झाणे चउव्विहे चउप्पडोयारे पण्णत्ते, तं जहा- आणाविजए, अवायविजए, विवागविजए, संठाणविजए।
65. धर्म्य ध्यान चार प्रकार का है, वह चार पदों (स्वरूप, लक्षण, आलम्बन और अनुप्रेक्षा) में अवतरित होता है। उसके चार प्रकार ये हैं-1. आज्ञा-विचय-प्रवचन के निर्णय में संलग्न चित्त,2. अपाय-विचय-दोषों के निर्णय में संलग्न चित्त, 3. विपाक-विचय-कर्म-फलों के निर्णय में संलग्न चित्त, 4. संस्थान-विचय-विविध पदार्थों के आकृति-निर्णय में संलग्न चित्त।28
66. धम्मस्स णं झाणस्स चत्तारि लक्खणा पण्णत्ता, तं जहा- आणारुई, णिसग्गरुई, सुत्तरुई, ओगाढरुई।
66. धर्म्य ध्यान के चार लक्षण हैं- 1. आज्ञा-रुचि-प्रवचन में श्रद्धा होना, 2. निसर्ग-रुचि-सहज ही सत्य में श्रद्धा होना, 3. सूत्र-रुचि-सूत्र पढ़ने के द्वारा सत्य में श्रद्धा उत्पन्न होना, 4. अवगाढ-रुचि-विस्तृत पद्धति से सत्य में श्रद्धा होना।29
67. धम्मस्स णं झाणस्स चत्तारि आलंबणा पण्णत्ता, तं जहा- वायणा, पडिपुच्छणा, परियट्टणा, अणुप्पेहा।
67. धर्म्य ध्यान के चार आलम्बन हैं- 1. वाचना-पढ़ाना, 2. प्रतिप्रच्छना-शंका निवारण के लिए प्रश्न करना, 3. परिवर्तना-पुनरावर्तन करना, 4. अनुप्रेक्षा-अर्थ का चिन्तन करना।30
68. धम्मस्स णं झाणस्स चत्तारि अणुप्पेहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- एगाणुप्पेहा, अणिच्चाणुप्पेहा, असरणाणुप्पेहा, संसाराणुप्पेहा।
68. धर्म्य ध्यान की चार अनुप्रेक्षाएं हैं- 1. एकत्वअनुप्रेक्षा-अकेलेपन का चिन्तन करना, 2. अनित्यानुप्रेक्षा-पदार्थों की अनित्यता का चिन्तन करना, 3. अशरण-अनुप्रेक्षा-अशरण दशा का चिन्तन करना, 4. संसार अनुप्रेक्षा-संसार-परिभ्रमण का चिन्तन करना।31
69. सुक्के झाणे चउव्विहे, चउप्पडो-आरे पण्णत्ते, तं जहा- पुहत्तवितक्के सवियारी, एगत्तवितक्के अवियारी, सुहुमकिरिए अणियट्टी, समुच्छिण्णकिरिए अप्पडिवाती।
69. शुक्ल ध्यान के चार प्रकार है और वह चार पदों (स्वरूप, लक्षण, आलम्बन, अनुप्रेक्षा) में अवतरित होता है। उसके चार प्रकार ये हैं-1. पृथक्त्ववितर्क-सविचारी, 2. एकत्ववितर्कविचारी, 3. सूक्ष्मक्रिय-अनिवृत्ति, 4. समुच्छिन्नक्रियअप्रतिपाति।32
70. सुक्कस्स णं झाणस्स चत्तारि लक्खणा पण्णत्ता, तं जहा- अव्वहे, असम्मोहे, विवेगे, विउस्सगे।
70. शुक्ल ध्यान के चार लक्षण हैं- 1. अव्यथ-क्षोभ का अभाव, 2. असम्मोह-सूक्ष्म पदार्थ विषयक मूढ़ता का अभाव, 3. विवेक-शरीर और आत्मा के भेद का ज्ञान, 4. व्युत्सर्ग-शरीर और उपाधि के अनासक्त भाव।33
71. सुक्कस्स णं झाणस्स चत्तारि आलंबणा पण्णत्ता, तं जहा- खंती, मुत्ती, अज्जवे, मद्दवे।
71. शुक्ल ध्यान के चार आलम्बन हैं- 1. क्षान्ति-क्षमा, 2. मुक्ति-निर्लोभता, 3. आर्जव-सरलता, 4. मार्दव-मृदुता।34
72. सुक्कस्स णं झाणस्स चत्तारि अणुप्पेहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- अणंतवत्तियाणुप्पेहा, विप्परिणामा-णुप्पेहा, असुभाणुप्पेहा, अवायाणुप्पेहा।
72. शुक्ल ध्यान की चार अनुप्रेक्षाएं हैं- 1. अनन्तवृत्तिताअनुप्रेक्षा-संसार परम्परा का चिन्तन करना, 2. विपरिणामअनुप्रेक्षा-वस्तुओं के विविध परिणामों का चिन्तन करना, 3. अशुभ-अनुप्रेक्षा-पदार्थों की अशुभता का चिन्तन करना, 4. अपायअनुप्रेक्षा-दोषों का चिन्तन करना।35
देव-ठिई-पदं
73. चउव्विहा देवाण ठिती पण्णत्ता, तं जहा- देवे णाममेगे, देवसिणाते णाममेगे, देवपुरोहिते णाममेगे, देवपज्जलणे णाममेगे।
देव-स्थिति-पद
73. देवताओं की स्थिति-(पदमर्यादा) चार प्रकार की होती है- 1. देव-राजास्थानीय, 2. देव-स्नातक-अमात्य, 3. देव-पुरोहित-शान्तिकर्म करने वाला, 4. देव-प्रज्वलन-मंगल पाठक।
संवास-पदं
74. चउव्विहे संवासे पण्णत्ते, तं जहा-देवे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छेज्जा, देवे णाममेगे छवीए सद्धिं संवासं गच्छेज्जा, छवी णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छेज्जा, छवी णाममेगे छवीए सद्धिं संवासं गच्छेज्जा।
संवास-पद
74. संवास (संभोग) चार प्रकार का होता है- 1. कुछ देव देवी के साथ संभोग करते हैं, 2. कुछ देव नारी या तिर्यञ्च-स्त्री के साथ संभोग करते हैं, 3. कुछ मनुष्य या तिर्चञ्च-देवी के साथ संभोग करते हैं, 4. कुछ मनुष्य या तिर्चञ्च मानुषी या तिर्यञ्च स्त्री के साथ संभोग करते हैं।
कसाय-पदं
75. चत्तारि कसाया पण्णत्ता, तं जहा- कोहकसाए, माणकसाए, मायाकसाए, लोभकसाए। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
कषाय-पद
75. कषाय चार है- 1. क्रोधकषाय, 2. मानकषाय, 3. मायाकषाय, 4. लोभकषाय। नारकों से लेकर वैमानिकों तक के सभी दण्डकों में चारों कषाय होते हैं।
76. चउपतिट्ठिते कोहे पण्णत्ते, तं जहा- आतपतिट्ठिते, परपतिट्ठिते, तदुभयपतिट्ठिते, अपतिट्ठिते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
76. क्रोध36 चतु: प्रतिष्ठित होता है- 1. आत्मप्रतिष्ठित (स्व-विषयक)-जो अपने ही निमित्त से उत्पन्न होता है, 2. परप्रतिष्ठित (पर-विषयक)-जो दूसरे के निमित्त से उत्पन्न होता है, 3. तदुभयप्रतिष्ठित-जो स्व और पर दोनों के निमित्त से उत्पन्न होता है, 4. अप्रतिष्ठित-जो केवल क्रोध-वेदनीय के उदय से उत्पन्न होता है, आक्रोश आदि बाह्य कारणों से उत्पन्न नहीं होता।
77. चउपतिट्ठिते माणे पण्णत्ते, तं जहा- आतपतिट्ठिते, परपतिट्ठिते, तदुभयपतिट्ठिते, अपतिट्ठिते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
77. मान चतु:प्रतिष्ठित होता है- 1. आत्मप्रतिष्ठित, 2. परप्रतिष्ठित, 3. तदुभयप्रतिष्ठित, 4. अप्रतिष्ठित। यह चारों प्रकार का मान नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है। यह चारों प्रकार का क्रोध नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
78. चउपतिट्ठिता माया पण्णत्ता, तं जहा- आतपतिट्ठिता, परपतिट्ठिता, तदुभयपतिट्ठिता, अपतिट्ठिता। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
78. माया चतु:प्रतिष्ठित होती है- 1. आत्मप्रतिष्ठित, 2. परप्रतिष्ठित, 3. तदुभयप्रतिष्ठित, 4. अप्रतिष्ठित। यह चारों प्रकार की माया नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होती है।
79. चउपतिट्ठिते लोभे पण्णत्ते, तं जहा- आतपतिट्ठिते, परपतिट्ठिते, तदुभयपतिट्ठिते, अपतिट्ठिते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
79. लोभ चतु:प्रतिष्ठित होता है- 1. आत्मप्रतिष्ठित, 2. परप्रतिष्ठित, 3. तदुभयप्रतिष्ठित, 4. अप्रतिष्ठित। यह चारों प्रकार का लोभ नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
80. चउहिं ठाणेहिं कोधुप्पत्ती सिता, तं जहा- खेत्तं पडुच्चा, वत्थुं पडुच्चा, सरीरं पडुच्चा, उवहि पडुच्चा। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
80. क्रोध की उत्पत्ति चार कारणों से होती है- 1. क्षेत्र-भूमि के कारण, 2. वास्तु-घर के कारण, 3. शरीर-कुरूप आदि होने के कारण, 4. उपधि- उपकरणों के नष्ट हो जाने के कारण। नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में इन चार कारणों से क्रोध की उत्पत्ति होती है।
81. चउहिं ठाणेहिं माणुप्पत्ती सिता, तं जहा- खेत्तं पडुच्चा, वत्थुं पडुच्चा, सरीरं पडुच्चा, उवहि पडुच्चा। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
81. मान की उत्पत्ति चार कारणों से होती है-1. क्षेत्र के कारण, 2. वस्तु के कारण, 3. शरीर होने के कारण, 4. उपधि के कारण। नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में इन चार कारणों से मान की उत्पत्ति होती है।
82. चउहिं ठाणेहिं माणुप्पत्ती सिता, तं जहा- खेत्तं पडुच्चा, वत्थुं पडुच्चा, सरीरं पडुच्चा, उवहिं पडुच्चा। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
82. माया की उत्पत्ति चार कारणों से होती है- 1. क्षेत्र के कारण, 2. वस्तु के कारण, 3. शरीर के कारण, 4. उपधि के कारण। नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में इन चार कारणों से माया की उत्पत्ति होती है।
83. चउहिं ठाणेहिं लोभुप्पत्ती सिता, तं जहा- खेत्तं पडुच्चा, वत्थुं पउुच्चा, सरीरं पडुच्चा, उवहिं पडुच्चा। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
83. लोभ की उत्पत्ति चार कारणों से होती है- 1. क्षेत्र के कारण, 2. वस्तु के कारण, 3. शरीर के कारण, 4. उपधि के कारण। नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में इन चार कारणों से लोभ की उत्पत्ति होती है।
84. चउव्विधे कोहे पण्णत्ते, तं जहा- अणंताणुबंधी कोहे, अपच्चक्खाणकसाए कोहे, पच्चक्खाणावरणे कोहे, संजलणे कोहे। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
84. क्रोध चार प्रकार का होता है- 1. अनन्तानुबन्धी-इसका अनुबन्ध (परिणाम) अनन्त होता है, 2. अप्रत्याख्यानकषाय-विरति-मात्र का अवरोध करने वाला, 3. प्रत्याख्यानावरण -सर्व-विरति का अवरोध करने वाला, 4. संज्वलन-यथाख्यात चरित्र का अवरोध करने वाला। यह चतुर्विध क्रोध नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
85. चउव्विधे माणे पण्णत्ते, तं जहा-अणंताणुबंधी माणे, अपच्चक्खाणकसाए माणे, पच्चक्खाणावरणे माणे, संजलणे माणे। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
85. मान चार प्रकार का होता है- 1. अनन्तानुबन्धी, 2. अप्रत्याख्यानकषाय, 3. प्रत्याख्यानावरण, 4. संज्वलन। यह चतुर्विध मान नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
86. चउव्विधा माया पण्णत्ता, तं जहा- अणंताणुबंधी माया, अपच्च-क्खाणकसाया माया, पच्चक्खाणा-वरणा माया, संजलणा माया। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
86. माया चार प्रकार की होती है- 1. अनन्तानुबन्धिनी, 2. अप्रत्याख्यानकषाय, 3. प्रत्याख्यानावरणा, 4. संज्वलना। यह चतुर्विध माया नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
87. चउव्विधे लोभे पण्णत्ते, तं जहा- अणंताणुबंधी लोभे, अपच्चक्खाणकसाए लोभे, पच्चक्खाणावरणे लोभे, संजलणे लोभे। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
87. लोभ चार प्रकार का होता है- 1. अनन्तानुबन्धी, 2. अप्रत्याख्यानकषाय, 3. प्रत्याख्यानावरण, 4. संज्वलन। यह चतुर्विध लोभ नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
88. चउव्विहे कोहे पण्णत्ते, तं जहा- आभोगणिव्वत्तिते, अणाभोग-णिव्वत्तिते, उवसंते, अणुवसंते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
88. क्रोध चार प्रकार का होता है- 1. आभोगनिर्वर्तित37-स्थिति को जानने पर जो क्रोध निष्पन्न होता है, 2. अनाभोग-निर्वर्तित38-स्थिति को न जानने पर जो क्रोध निष्पन्न होता है, 3. उपशान्त-क्रोध की अनुदयावस्था, 4. अनुपशान्त-क्रोध की उदयावस्था, यह चतुर्विध क्रोध नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
89. चउव्विहे माणे पण्णत्ते, तं जहा- आभोगणिव्वत्तिते, अणाभोग-णिव्वत्तिते, उवसंते, अणुवसंते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
89. मान चार प्रकार का होता है- 1. आभोगनिर्वर्तित, 2. अनाभोगनिर्वतित, 3. उपशान्त, 4. अनुपशान्त। यह चतुर्विध मान नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होती है।
90. चउव्विहा माया पण्णत्ता, तं जहा- आभोगणिव्वत्तिता, अणाभोग-णिव्वत्तिता, उवसंता, अणुवसंता। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
90. माया चार प्रकार की होता है- 1. आभोगनिर्वर्तिता, 2. अनाभोगनिर्वर्तिता, 3. उपशान्ता, 4. अनुपशान्ता। यह चतुर्विध माया नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होती है।
91. चउव्विहे लोभे पण्णत्ते, तं जहा- आभोगणिव्वत्तिते, अणाभोग-णिव्वत्तिते, उवसंते, अणुवसंते। एवं-णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
91. लोभ चार प्रकार की होता है- 1. आभोगनिर्वर्तित, 2. अनाभोगनिर्वर्तित, 3. उपशान्त, 4. अनुपशान्त। यह चतुर्विध लोभ नारकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों में प्राप्त होता है।
कम्मपगडि-पदं
92. जीवा णं चउहिं ठाणेहिं अट्ठ कम्मपगडीओ चिणिंसु तं जहा- कोहेणं, माणेणं, मायाए, लोभेणं। एवं-जाव वेमाणियाणं।
कर्मप्रकृति-पद
92. जीवों ने चार कारणों-क्रोध, मान, माया और लोभ-से आठ कर्म-प्रकृतियों का चय किया है। इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डकों ने आठ कर्म-प्रकृतियों का चय किया है।
93. जीवा णं चउहिं ठाणेहिं अट्ठ कम्मपगडीओ चिणंति, तं जहा- कोहेणं, माणेणं, मायाए, लोभेणं। एवं-जाव वेमाणियाणं।
93. जीव चार कारणों-क्रोध, मान, माया और लोभ-से आठ कर्म-प्रकृतियों का चय करते है। इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डक आठ कर्म-प्रकृतियों का चय करते है।
94. जीवा णं चउहिं ठाणेहिं अट्ठ कम्मपगडीओ चिणिस्संति, तं जहा- कोहेणं, माणेणं, मायाए, लोभेणं। एवं-जाव वेमाणियाणं।0
94. जीव चार कारणों-क्रोध, मान, माया और लोभ-से आठ कर्म-प्रकृतियों का चय करेंगे। इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डक आठ कर्म-प्रकृतियों का चय करेंगे।
95. एवं-उवचिंणिंसु उवचिणंति उवचिणिस्संति। बंधिंसु बंधंति बंधिस्संति उदीरिंसु उदीरिंति उदीरिस्संति वेदेंसु वेदेंति वेदिस्संति णिज्जरेंसु णिज्जरेंति णिज्जरिस्संति जाव वेमाणियाणं।
95. इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डकों ने आठ कर्म-प्रकृतियों का उपचय, बन्ध, उदीरणा, वेदना और निर्जरा की थी, करते हैं और करेंगे।
पडिमा-पदं
96. चत्तारि पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- समाहिपडिमा, उवहाणपडिमा, विवेगपडिमा, विउस्सग्गपडिमा।
प्रतिमा-पद
96. प्रतिमा39 चार प्रकार की होती है- 1. समाधिप्रतिमा, 2. उपधानप्रतिमा, 3. विवेकप्रतिमा, 4. व्युत्सर्गप्रतिमा।
97. चत्तारि पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भद्दा, सुभद्दा, महाभद्दा, सव्वतोभद्दा।
97. प्रतिमा चार प्रकार की होती है- 1. भद्रा, 2. सुभद्रा, 3. महाभद्रा, 4. सर्वतोभद्रा।
98. चत्तारि पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खुड्डियामोयपडिमा, महल्लियामोय-पडिमा, जवमज्झा, वइरमज्झा।
98. प्रतिभा चार प्रकार की होती है- 1. क्षुल्लकप्रश्रवणप्रतिमा, 2. महत्प्रश्रवण-प्रतिमा, 3. यवमध्या, 4. वज्रमध्या।
अत्थिकाय-पदं
99. चत्तारि अत्थिकाया अजीवकाया पण्णत्ता, तं जहा- धम्मत्थिकाए, अधम्मत्थिकाए, आगासत्थिकाए, पोग्गलत्थिकाए।
अस्तिकाय-पद
99. चार अस्तिकाय अजीव होते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. पुद्गलास्तिकाय।
100. चत्तारि अत्थिकाया अरूविकाया पण्णत्ता, तं जहा- धम्मत्थिकाए, अधम्मत्थिकाए, आगासत्थिकाए, जीवत्थिकाए।
100. चार अस्तिकाय अरूपी होते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. जीवास्तिकाय।
आम-पक्क-पदं
101. चत्तारि फला पण्णत्ता, तं जहा- आमे णाममेगे आममहुरे, आमे णाममेगे पक्कमहुरे, पक्के णाममेगे आममहुरे, पक्के णाममेगे पक्कमहुरे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आमे णाममेगे आममहुरफलसमाणे, आमे णाममेगे पक्कमहुरफलसमाणे, पक्के णाममेगे आममहुरफलसमाणे, पक्के णाममेगे पक्कमहुरफलसमाणे।
आम-पक्व-पद
101. फल चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ फल अपक्व और अपक्व-मधुर होते हैं-थोड़े मीठे होते हैं, 2. कुछ फल अपक्व और पक्व-मधुर होते हैं-अत्यन्त मीठे होते हैं, 3. कुछ फल पक्व और अपक्व-मधुर होते हैं-थोड़े मीठे होते हैं, 4. कुछ फल पक्व और पक्व-मधुर होते हैं-अत्यन्त मीठे होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष वय और श्रुत से अपक्व होते हैं और अपक्व-मधुर फल के समान होते हैं-अल्प उपशम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष वय और श्रुत से अपक्व होते हैं और पक्व-मधुर फल के समान होते हैं-प्रधान उपशम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष वय और श्रुत से पक्व होते हैं और अपक्व-मधुर फल के समान होते हैं-अल्प उपशम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष वय और श्रुत से पक्व होते हैं और पक्व-मधुर फल के समान होते हैं-प्रधान उपशम वाले होते हैं।
सच्च-मोस-पदं
102. चउव्विहे सच्चे पण्णत्ते, तं जहा-काउज्जुयया, भासुज्जुयया, भावुज्जुयया, अविसंवायणाजोगे।
सत्य-मृषा-पद
102. सत्य चार प्रकार का होता है- 1. काय-ऋजुता-यथार्थ अर्थ की प्रतीति कराने वाले काया के संकेत, 2. भाषा-ऋजुता-यथार्थ अर्थ की प्रतीति कराने वाली वाणी का प्रयोग, 3. भाव-ऋजुता-यथार्थ अर्थ की प्रतीति कराने वाली मन की प्रवृत्ति, 4. अविसंवादना-योग-अविरोधी, धोखा न देने वाली या प्रतिज्ञात अर्थ को निभाने वाली प्रवृत्ति।
103. चउव्विहे मोसे पण्णत्ते, तं जहा- कायअणुज्जुयया, भासअणुज्जुयया, भावअणुज्जुयया, विसंवादणाजोगे।
103. असत्य चार प्रकार का होता है- 1. काया की कुटिलता-यथार्थ को ढांकने वाला काया का संकेत, 2. भाषा की कुटिलता-यथार्थ को ढांकने वाला वाणी का प्रयोग, 3. भाव की कुटिलता-यथार्थ को छिपाने वाली मन की प्रवृत्ति, 4. विसंवादना-योग-विरोधी, धोखा देने वाली या प्रतिज्ञात अर्थ को भंग करने वाली प्रवृत्ति।
पणिधानं-पदं
104. चउव्विहे पणिधाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणपणिधाणे, वइपणिधाणे, काय-पणिधाणे, उवकरणपणिधाणे, एवं-णेरइयाणं पंचिदियाणं जाव वेमाणियाणं।
प्रणिधान-पद
104. प्रणिधान चार प्रकार का होता है- 1. मनप्रणिधान, 2. वचनप्रणिधान, 3. काय-प्रणिधान, 4. उपकरणप्रणिधान। ये नारक आदि सभी पञ्चेन्द्रिय-दण्डकों में प्राप्त होते हैं।
105. चउव्विहे सुप्पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणुसुप्पणिहाणे, वइसुप्पणिहाणे, कायसुप्पणिहाणे, उवगरणसुप्पणिहाणे, एवं-संजयमणुस्साणवि।
105. सुप्रणिधान चार प्रकार का होता है- 1. मनसुप्रणिधान, 2. वचनसुप्रणिधान, 3. कायसुप्रणिधान, 4. उपकरणदुष्प्रणिधान। ये चारों संयत मनुष्य के होते हैं।
106. चउव्विहे दुप्पणिहाणे पण्णत्ते, तं जहा- मणदुप्पणिहाणे, वइदुप्पणिहाणे, कायदुप्पणिहाणे, उवकरणदुप्पणिहाणे, एवं-पंचिदियाणं जाव वेमाणियाणं।
106. दुष्प्रणिधान चार प्रकार का होता है- 1. मनदुष्प्रणिधान, 2. वचनसुप्रणिधान, 3. कायदुष्प्रणिधान, 4. उपकरणदुष्प्रणिधान। ये नारक आदि सभी पञ्चेन्द्रिय-दण्डकों में प्राप्त होते हैं।
आवात-संवास-पदं
107. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आवातभद्दए णाममेगे, णो संवास-भद्दए, संवासभद्दए णाममेगे, णो आवातभद्दए, एगे आवातभद्दए वि, संवासभद्दएवि, एगे णो आवातभद्दए, णो संवासभद्दए।
आपात-संवास-पद
107. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आपातभद्र होते हैं, संवासभद्र नहीं होते-प्रथम मिलन में भद्र होते हैं, चिर सहवास में भद्र नहीं होते, 2. कुछ पुरुष संवासभद्र होते हैं, आपातभद्र नहीं होते, 3. कुछ पुरुष आपातभद्र भी होते हैं और न संवासभद्र भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न आपातभद्र होते हैं और न संवासभद्र होते हैं।
वज्ज-पदं
108. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पणो णाममेगे वज्जं पासति, णो परस्स, परस्स णाममेगे, वज्जं पासति, णो अप्पणो, एगे अप्पणो वि वज्जं पासति, परस्सवि, एगे णो अप्पणो वज्जं पासति, णो परस्स।
वर्ज्य-पद
108. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपना वर्ज्य देखते हैं, दूसरे का नहीं, 2. कुछ पुरुष दूसरे का वर्ज्य देखते हैं अपना नहीं, 3. कुछ पुरुष अपना वर्ज्य देखते हैं और दूसरे का भी, 4. कुछ पुरुष न अपना वर्ज्य देखते है न दूसरे का।
109. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पणो णाममेगे वज्जं उदीरेइ, णो परस्स, परस्स णाममेगे, वज्जं उदीरेइ, णो अप्पणो, एगे अप्पणो वि वज्जं उदीरेइ, परस्स वि, एगे णो अप्पणो वज्जं उदीरेइ, णो परस्स।
109. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपने वर्ज्य की उदीरणा करते हैं, दूसरे के वर्ज्य की उदीरणा नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरे के वर्ज्य की उदीरणा करते हैं, किन्तु अपने वर्ज्य की उदीरणा नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपने वर्ज्य की भी उदीरणा करते हैं और दूसरे के वर्ज्य की भी उदीरणा करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपने वर्ज्य की उदीरणा करते है और न दूसरे के वर्ज्य की उदीरणा करते हैं।
110. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पणो णाममेगे वज्जं उवसामेति, णो परस्स, परस्स णाममेगे वज्जं उवसामेति, णो अप्पणो, एगे अप्पणो वि वज्जं उवसामेति, परस्स वि, एगे णो अप्पणो वज्जं उवसामेति, णो परस्स।
110. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपने वर्ज्य का उपशमन करते हैं, किन्तु दूसरे के वर्ज्य का उपशमन नहीं करते हैं, 2. कुछ पुरुष दूसरे के वर्ज्य का उपशमन करते हैं, किन्तु अपने वर्ज्य का उपशमन नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपने वर्ज्य का भी उपशमन करते हैं और दूसरे के वर्ज्य का भी उपशमन करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपने वर्ज्य का उपशमन करते है और न दूसरे के वर्ज्य का उपशमन करते हैं।
लोगोपचार-विणय-पदं
111. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अब्भुट्ठेति णाममेगे, णो अब्भुट्ठावेति, अब्भुट्ठावेति णाममेगे, णो अब्भुट्ठेति, एगे अब्भुट्ठेति वि, अब्भुट्ठावेति वि, एगे णो अब्भुट्ठेति, णो अब्भुट्ठावेति।
लोकोपचार-विनय-पद
111. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अभ्युत्थान करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष अभ्युत्थान करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष अभ्युत्थान करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न अभ्युत्थान करते हैं और न करवाते हैं।
112. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वंदति णाममेगे, णो वंदावेति, वंदावेति, णाममेगे, णो वंदति, एगे वंदति वि, वंदावेति वि, एगे णो वंदति, णो वंदावेति।0
112. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष वंदना करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष वंदना करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष वंदना करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न वंदना करते हैं और न करवाते हैं।
113. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सक्कारेइ णाममेगे, णो सक्कारावेइ, सक्कारावेइ, णाममेगे, णो सक्कारेइ, एगे सक्कारेइ वि, सक्कारावेइ वि, एगे णो सक्कारेइ, णो सक्कारावेइ।
113. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सत्कार करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष सत्कार करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष सत्कार करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न सत्कार करते हैं और न करवाते हैं।
114. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सम्माणेति णाममेगे, णो सम्माणावेति, सम्माणावेति णाममेगे, णो सम्माणेति, एगे सम्माणेति वि, सम्माणावेति वि, एगे णो सम्माणेति, णो सम्माणावेति।
114. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सम्मान करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष सम्मान करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष सम्मान करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न सम्मान करते हैं और न करवाते हैं।
115. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पूएइ णाममेगे, णो पूयावेति, पूयावेति णाममेगे, णो पूएइ, एगे पूएइ वि, पूयावेति वि, एगे णो पूएइ, णो पूयावेति।
115. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पूजा करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष पूजा करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष पूजा करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न पूजा करते हैं और न करवाते हैं।
सज्झाय-पदं
116. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वाएइ णाममेगे, णो वायावेइ, वायावेइ णाममेगे, णो वाएइ, एगे वाएइ वि, वायावेइ वि, एगे णो वाएइ, णो वायावेइ।
स्वाध्याय-पद
116. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दूसरों को पढ़ाते हैं किन्तु दूसरों से पढ़ते नहीं, 2. कुछ पुरुष दूसरों से पढ़ते हैं, किन्तु दूसरों को पढ़ाते नहीं, 3. कुछ पुरुष दूसरों को पढ़ाते भी हैं और दूसरों से पढ़ते भी हैं, 4. कुछ पुरुष न दूसरों से पढ़ते हैं, किन्तु न दूसरों को पढ़ाते हैं।
117. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पडिच्छति णाममेगे, णो पडिच्छावेति, पडिच्छावेति णाममेगे, णो पडिच्छति, एगे पडिच्छति वि, पडिच्छावेति वि, एगे णो पडिच्छति,णो पडिच्छावेति।
117. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रतीच्छा (उप सम्पदा) करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष प्रतीच्छा करवाते हैं और करते नहीं है, 3. कुछ पुरुष प्रतीच्छा करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न प्रतीच्छा करते हैं और न करवाते हैं।
118. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुच्छइ णाममेगे, णो पुच्छावेइ, पुच्छावेइ णाममेगे, णो पुच्छइ, एगे पुच्छइ वि, पुच्छावेइ वि, एगे णो पुच्छइ, णो पुच्छावेइ।
118. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रश्न करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष प्रश्न करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष प्रश्न करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न प्रश्न करते हैं और न करवाते हैं।
119. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वागरेति णाममेगे, णो वागरावेति, वागरावेति णाममेगे, णो वागरेति, एगे वागरेति वि, वागरावेति वि, एगे णो वागरेति, णो वागरावेति।
119. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष व्याकरण (उत्तरदाता) करते हैं, किन्तु करवाते नहीं, 2. कुछ पुरुष व्याकरण करवाते हैं, किन्तु करते नहीं, 3. कुछ पुरुष व्याकरण करते भी हैं और करवाते भी है, 4. कुछ पुरुष न व्याकरण करते हैं और न करवाते हैं।
120. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुत्तधरे णाममेगे, णो अत्थधरे, अत्थधरे णाममेगे, णो सुत्तधरे, एगे सुत्तधरे वि, अत्थधरे वि, एगे णो सुत्तधरे, णो अत्थधरे।
120. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सूत्रधर होते हैं, किन्तु अर्थ-धर नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अर्थधर होते हैं, किन्तु सूत्रधर नहीं होते, 3. कुछ पुरुष सूत्रधर भी होते हैं और अर्थधर भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न सूत्रधर होते हैं और न अर्थधर होते हैं।
लोगपाल-पदं
121. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर- कुमाररण्णो चत्तारि लोगपाला पण्णत्ता, तं जहा- सोमे, जमे, वरुणे, वेसमणे।
लोकपाल-पद
121. असुरेन्द्र, असुरकुमारराज चमर के चार लोकपाल होते हैं- 1. सोम, 2. यम, 3. वरुण, 4. वैश्रमण।
122. एवं-बलिस्सवि-सोमे, जमे, वेसमणे, वरुणे। धरणस्स-कालपाले कोलपाले सेलपाले संखपाले। भूयाणंदस्स-कालपाले, कोलपाले, संखपाले, सेलपाले। वेणुदेवस्स-चित्ते, विचित्ते, चित्तपक्खे, विचित्तपक्खे। वेणुदालिस्स-चित्ते, विचित्ते, विचित्तपक्खे, चित्तपक्खे। हरिकंतस्स-पभे, सुप्पभे, पभकंते, सुप्पभकंते। हरिस्सहस्स-पभे, सुप्पभे, सुप्पभकंते, पभकंते। अग्गिसिहस्स-तेऊ, तेउसिहे, तेउकंते, तेउप्पभे। अग्गिमाणवस्स-तेऊ, तेउसिहे, तेउप्पभे, तेउकंते। पुण्णस्स-रूवे, रूवंसे, रूवकंते, रूवप्पभे। विसिट्ठस्स-रूवे, रूवंसे, रूवप्पभे, रूवकंते। जलकंतस्स-जले, जलरते, जलकंते, जलप्पभे। जलप्पहस्स-जले, जलरते, जलप्पहे, जलकंते। अमितगतिस्स-तुरियगती, खिप्पगती, सीहगती, सीहविक्कमगती। अमितवाहणस्स-तुरियगती, खिप्पगति, सीहविक्कमगती, सीहगती। वेलंबस्स-काले, महाकाले, अंजणे, रिट्ठे। पभंजणस्स-काले, महाकाले, रिट्ठे, अंजणे। घोसस्स-आवत्ते, वियावत्ते, णंदियावत्ते, महाणंदियावत्ते। महाघोसस्स-आवत्ते, वियावत्ते, महाणंदियावत्ते, णंदियावत्ते। सक्कस्स-सोमे, जमे, वरुणे, वेसमणे। ईसाणस्स-सोमे, जमे, वेसमणे, वरुणे। एवं-एगंतरिता जाव अच्चुतस्स।
122. इसी प्रकार बलि आदि के भी चार-चार लोकपाल होते हैं- बलि के-सोम, यम, वैश्रवण, वरुण। धरण के कालपाल, कोलपाल, सेलपाल, शंखपाल। भूतानन्द के-कालपाल, कोलपाल, शंखपाल, सेलपाल। वेणुदेव के-चित्र, विचित्र, चित्रपक्ष, विचित्रपक्ष। वेणुदालि के-चित्र, विचित्र, विचित्र-पक्ष, चित्रपक्ष। हरिकान्त के-प्रभ, सुप्रभ, प्रभकान्त, सुप्रभकान्त। हरिस्सह के-प्रभ, सुप्रभ, सुप्रभकान्त, प्रभकान्त। अग्निशिख के-तेज, तेजशिख, तेजस्कांत, तेजप्रभ। अग्निमाणव के-तेज, तेजशिख, तेजप्रभ, तेजस्कान्त। पूर्ण के-रूप, रूपांश, रूपकान्त, रूपप्रभ। विशिष्ट के-रूप, रूपांश, रूपप्रभ, रूपकान्त। जलकान्त के-जल, जलरत, जलप्रभ, जलकान्त। जलप्रभ के-जल, जलरत, जलप्रभ, जलकान्त। अमितगति के-त्वरितगति, क्षिप्रगति, सिंहगति, सिंहविक्रमगति। अमितवाहन के-त्वरितगति, क्षिप्रगति, सिंहविक्रमगति, सिंहगति। वेलम्ब के-काल, महाकाल, अंजन, रिष्ट। प्रभञ्जन के-काल, महाकाल, रिष्ट, अंजन। घोष के-आवर्त्त, व्यावर्त, नन्दिकावर्त, महानन्दिकावर्त। महाघोष के-आवर्त्त, व्यावर्त, महानन्दिकावर्त, नन्दिकावर्त। शक्र-(सनत्कुमार, ब्रह्मलोक, शुक्र और आनत-प्रणत के इन्द्रों) के-सोम, यम, वैश्रवण, वरुण। ईशान-(माहेन्द्र लान्तक, सहस्रार और आरण-अच्युत के इन्द्रों के) सोम, यम, वरुण, वैश्रवण।
देव-पदं
123. चउव्विहा वाउकुमारा पण्णत्ता, तं जहा- काले, महाकाले, वेलंबे, पभंजणे।
देव-पद
123. वायुकुमार चार प्रकार के होते हैं- 1. काल, 2. महाकाल, 3. वेलम्ब, 4. प्रभञ्जन।
124. चउव्विहा देवा पण्णत्ता, तं जहा- भवणवासी, वाणमंतरा, जोइसिया, विमाणवासी।
124. देवता चार प्रकार के होते हैं- 1. भवनवासी, 2. वानमन्तर, 3. ज्योतिष्क, 4. विमानवासी।
पमाण-पदं
125. चउव्विहे पमाणे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वप्पमाणे, खेत्तप्पमाणे, कालप्पमाणे, भावप्पमाणे।
प्रमाण-पद
125. प्रमाण चार प्रकार का होता है- 1. द्रव्य-प्रमाण-द्रव्य की माप, 2. क्षेत्र-प्रमाण-क्षेत्र की माप, 3. काल-प्रमाण-काल की माप, 4. भाव-प्रमाण-प्रत्यक्ष आदि प्रमाण।
महत्तरिया-पदं
126. चत्तारि दिसाकुमारिमहत्तरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रूया, रूयंसा, सुरूवा, रूयावती।
महत्तरिका-पद
126. दिक्कुमारियों की महत्तरिकाएं चार हैं- 1. रूपा, 2. रूपांशा, 3. सुरूपा, 4. रूपवती।
127. चत्तारि विज्जुकुमारिमहत्तरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- चित्ता, चित्तकणगा, सतेरा, सोतामणी।
127. विद्युत्कुमारियों की महत्तरिकाएं चार हैं- 1. चित्रा, 2. चित्रकनका, 3. सतेरा, 4. सौदामिनी।
देव-ठिति-पदं
128. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो मज्झिमपरिसाए देवाणं चत्तारि पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
देव-स्थिति-पद
128. देवेन्द्र देवराज शक्रेन्द्र के मध्यम-परिषद् के देवों की स्थिति चार पल्योपम की होती है।
129. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो मज्झिमपरिसाए देवीणं चत्तारि पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
129. देवेन्द्र देवराज ईशानेन्द्र के मध्यम-परिषद् की देवियों की स्थिति चार पल्योपम की होती है।
संसार-पद
130. चउव्विहे संसारे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वसंसारे, खेत्तसंसारे, कालसंसारे, भावसंसारे।
संसार-पद
130. संसार चार प्रकार का है- 1. द्रव्य संसार-जीव और पुद्गलों का परिभ्रमण, 2. क्षेत्र-संसार-जीव और पुद्गलों के परिभ्रमण का क्षेत्र, 3. काल संसार-काल का परिवर्तन अथवा काल मर्यादा के अनुसार होने वाला जीव-पुद्गलों का परिवर्तन, 4. भाव-संसार-परिभ्रमण की क्रिया।
दिट्ठिवाय-पदं
131. चउव्विहे दिट्ठिवाए पण्णत्ते, तं जहा- परिकम्मं, सुत्ताइं, पुव्वगए, अणुजोगे।
दृष्टिवाद-पद
131. दृष्टिवाद (बारहवां अंग) चार प्रकार का है- 1. परिकर्म-इसे पढ़ने से सूत्र आदि को समझने की योग्यता आ जाती है, 2. सूत्र-इसमें सब द्रव्यों और पर्यायों की सूचना मिलती है, 3. पूर्वगत-चतुर्दश पूर्व, 4. अनुयोग-इसमें तीर्थंकर आदि के जीवन-चरित्र प्रतिपादित होते हैं।
पायच्छित्त-पदं
132. चउव्विहे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- णाणपायच्छित्ते, दंसणपायच्छित्ते, चरित्तपायच्छित्ते, वियत्तकिच्चपायच्छित्ते।
प्रायश्चित्त-पद
132. प्रायश्चित्त चार प्रकार का होता है- 1. ज्ञानप्रायश्चित्त-ज्ञान के द्वारा चित्त की शुद्धि और पाप का नाश होता है, इसलिए ज्ञान ही प्रायश्चित्त है, 2. दर्शन प्रायश्चित्त -दर्शन के द्वारा चित्त की शुद्धि और पाप का नाश होता है, इसलिए दर्शन ही प्रायश्चित्त है, 3. चरित्र प्रायश्चित्त-चरित्र के द्वारा चित्त की शुद्धि और पाप का नाश होता है, इसलिए चरित्र ही प्रायश्चित्त है, 4. व्यक्त-कृत्य-प्रायश्चित्त-गीतार्थ मुनि जागरूकता पूर्वक जो कार्य करता है वह पाप-विशुद्धि कारक होता है, इसलिए वह प्रायश्चित्त है।
133. चउव्विहे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- पडिसेवणापायच्छित्ते, संजोयणा-पायच्छित्ते, आरोवणापायच्छित्ते, पलिउंचणापायच्छित्ते।
133. प्रायश्चित्त चार प्रकार का होता है- 1. प्रतिषेवणा-प्रायश्चित्त-अकृत्य का सेवन करने पर प्राप्त होने वाला प्रायश्चित्त, 2. संयोजना-प्रायश्चित्त-एक जातीय अनेक अतिचारों के लिए प्राप्त होने वाला प्रायश्चित्त, 3. आरोपणा-प्रायश्चित्त-एक दोष का प्रायश्चित्त चल रहा हो, उस बीच में ही उस दोष को पुनः-पुनः सेवन करने पर जो प्रायश्चित्त की अवधि बढ़ती है, 4. परिकुञ्चना-प्रायश्चित्त-अपराध को छिपाने का प्रायश्चित्त।
काल-पदं
134. चउव्विहे काले पण्णत्ते, तं जहा- पमाणकाले, अहाउयनिव्वत्तिकाले, मरणकाले, अद्धकाले।
काल-पद
134. काल चार प्रकार का होता है- 1. प्रमाणकाल-काल के दिवस, रात्रि आदि विभाग, 2. यथायुःनिवृत्तिकाल-आयुष्य के अनुरूप नरक आदि गतियों में रहने का काल, 3. मरणकाल-मृत्यु का समय, 4. अद्धाकाल-सूर्य की गति से पहचाना जाने वाला काल।
पोग्गल-परिणाम-पदं
135. चउव्विहे पोग्गलपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- वण्णपरिणामे, गंधपरिणामे, रसपरिणामे, फासपरिणामे।
पुद्गल-परिणाम-पद
135. पुद्गल का परिणाम चार प्रकार का होता है- 1. वर्णपरिणाम-वर्ण का परिवर्तन, 2. गंध-परिणाम-गंध का परिवर्तन, 3. रसपरिणाम-रस का परिवर्तन, 4. स्पर्शपरिणाम-स्पर्श का परिवर्तन।
चाउज्जाम-पदं
136. भरहेरवएसु णं वासेसु पुरिम-पच्छिमवज्जा मज्झिमगा बावीसं अरहंता भगवंतो चाउज्जामं धम्मं पण्णवयंति, तं जहा- सव्वाओ पाणातिवायाओ वेरमणं, सव्वाओ मुसावायाओ वेरमणं, सव्वाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सव्वाओ बहिद्धादाणाओ वेरमणं।
चातुर्याम-पद
136. भरत और ऐरवत क्षेत्र में प्रथम और अन्तिम को छोड़कर शेष बाईस अर्हन्त भगवान् चातुर्याम धर्म का उपदेश देते हैं, वह इस प्रकार है- 1. सर्व प्राणातिपात से विरमण करना, 2. सर्व मृषावाद से विरमण करना, 3. सर्व अदत्तादान से विरमण करना, 4. सर्व बाह्य-आदान से विरमण करना।
137. सव्वेसु णं महाविदेहेसु अरहंता भगवंतो चाउज्जामं धम्मं पण्णवयंति, तं जहा- सव्वाओ पाणातिवायाओ वेरमणं, सव्वाओ मुसावायाओ वेरमणं, सव्वाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सव्वाओ बहिद्धादाणाओ वेरमणं।
137. सब महाविदेह क्षेत्रों में अर्हन्त भगवान् चातुर्याम धर्म का उपदेश देते हैं, वह इस प्रकार है- 1. सर्व प्राणातिपात से विरमण करना, 2. सर्व मृषावाद से विरमण करना, 3. सर्व अदत्तादान से विरमण करना, 4. सर्व बाह्य-आदान से विरमण करना।
दुग्गति-सुगति-पदं
138. चत्तारि दुग्गतिओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णेरइयदुग्गती, तिरिक्खजोणियदुग्गती, मणुस्सदुग्गती, देवदुग्गती।
दुर्गति-सुगति-पद
138. दुर्गति चार प्रकार की होती है- 1. नैरयिक दुर्गति, 2. तिर्यक्योनिक दुर्गति, 3. मनुष्य दुर्गति, 4 देव दुर्गति।
139. चत्तारि सोग्गईओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सिद्धसोग्गती, देवसोग्गती, मणुयसोग्गती, सुकुलपच्चायाती।
139. सुगति चार प्रकार की होती है- 1. सिद्ध सुगति, 2. देव सुगति, 3. मनुष्य सुगति, 4. सुकुल में जन्म।
140. चत्तारि दुग्गता पण्णत्ता, तं जहा- णेरइयदुग्गता, तिरिक्खजोणियदुग्गता, मणुयदुग्गता, देवदुग्गता।
140. दुर्गत-दुर्गति में उत्पन्न होने वाले- चार प्रकार के होते हैं-1. नैरयिक दुर्गत, 2. तिर्यक्योनिक दुर्गत, 3. मनुष्य दुर्गत, 4. देव दुर्गत।
141. चत्तारि सुग्गता पण्णत्ता, तं जहा- सिद्धसुग्गता, देवसुग्गता, मणुयसुग्गता सुकुलपच्चायाया।
141. सुगत-सुगति में उत्पन्न होने वाले चार प्रकार के होते हैं- 1. सिद्ध सुगत, 2. देव सुगत, 3. मनुष्य सुगत, 4. सुकुल में जन्म लेने वाला।
कम्मंस-पदं
142. पढमसमयजिणस्स णं चत्तारि कम्मंसा खीणा भवंति, तं जहा- णाणावरणिज्जं, दंसणावरणिज्जं, मोहणिज्जं, अंतराइयं।
सत्कर्म-पद
142. प्रथम-समय के केवली के चार सत्कर्म क्षीण होते हैं- 1. ज्ञानावरणीय, 2. दर्शनावरणीय, 3. मोहनीय, 4. आन्तरायिक।
143. उप्पण्णणाणदंसणधरे णं अरहा जिणे केवली चत्तारि कम्मंसे वेदेति, तं जहा- वेदणिज्जं, आउयं, णामं, गोतं
143. उत्पन्न हुए केवल ज्ञान दर्शन को धारण करने वाले अर्हन्, जिन, केवली चार सत्कर्मों का वेदन करते हैं- 1. वेदनीय, 2. आयु, 3. नाम, 4. गोत्र।
144. पढमसमयसिद्धस्स णं चत्तारि कम्मंसा जुगवं खिज्जंति, तं जहा- वेयणिज्जं, आउयं, णामं गोतं।
144. प्रथम समय के सिद्ध के चार सत्कर्म एक साथ क्षीण होते हैं- 1. वेदनीय, 2. आयु, 3. नाम, 4. गोत्र।
हासुप्पत्ति-पदं
145. चउहिं ठाणेहिं हासुप्पती सिया, तं जहा- पासेत्ता, भासेत्ता, सुणेत्ता, संभरेत्ता।
हास्योत्पत्ति-पद
145. चार कारणों से हंसी आती है- 1. देखकर-विदूषक आदि की चेष्टाओं को देखकर, 2. बोलकर-किसी के बोलने की नकल कर, 3. सुनकर-उस प्रकार की चेष्टाओं और वाणी को सुन कर, 4. यादकर-दृष्ट और श्रुत बातों को यादकर।
अंतर-पदं
146. चउव्विहे अंतरे पण्णत्ते, तं जहा-कट्ठंतरे, पम्हंतरे, लोहंतरे, पत्थरंतरे। एवामेव इत्थिए वा पुरिसस्स वा चउव्विहे अंतरे पण्णत्ते, तं जहा- कट्ठंतरसमाणे, पम्हंतरसमाणे, लोहंतरसमाणे, पत्थरंतरसमाणे।
अन्तर-पद
146. अन्तर चार प्रकार का होता है- 1. काष्ठान्तर-काष्ठ का अन्तर-रूप-निर्माण आदि की दृष्टि से, 2. पक्ष्मान्तर धागे से धागे का अन्तर-सुकुमारता आदि की दृष्टि से, 3. लोहान्तर-लोहे से लोहे का अन्तर छेदन शक्ति की दृष्टि से, 4. प्रस्तरान्तर-पत्थर से पत्थर की अन्तर-इच्छा पूर्ण करने की क्षमता (जैसे मणि) आदि की दृष्टि से। इसी प्रकार स्त्री से स्त्री का, पुरुष से पुरुष का अन्तर भी चार-चार प्रकार का होता है-1. काष्ठान्तर के समान-विशिष्ट पदवी आदि की दृष्टि से, 2. पक्ष्मान्तर के समान-वचन, सुकुमारता आदि की दृष्टि से, 2. लोहान्तर के समान-स्नेह का छेदन करने आदि की दृष्टि से, 4. प्रस्तरान्तर के समान-मनोरथ पूर्ण करने की क्षमता आदि की दृष्टि से।
भयग-पदं
147. चत्तारि भयगा पण्णत्ता, तं जहा- दिवसभयए, जत्ताभयए, उच्चत्तभयए, कब्बालभयए।
भृतक-पद
147. भृतक चार प्रकार के होते हैं- 1. दिवस-भृतक-प्रतिदिन का नियत मूल्य लेकर काम करने वाला, 2. यात्रा-भृतक-यात्रा में सहयोग करने वाला, 3. उच्चता-भृतक-घण्टों के अनुपात से मूल्य लेकर काम करने वाला, 4. कब्बाड-भृतक-हाथों के अनुपात से धन लेकर भूमि खोदने वाला।40
पडिसेवि-पदं
148. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- संपागडपडिसेवी णामेगे, णो पच्छण्णपडिसेवी, पच्छण्णपडिसेवी णामेगे, णो संपागडपडिसेवी, एगे संपागडपडिसेवी वि, पच्छण्णपडिसेवीवि, एगे णो संपा-गडपडिसेवी, णो पच्छण्णपडिसेवी।
प्रतिषेवि-पद
148. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रकट में दोष सेवन करते हैं, किन्तु छिपकर नहीं करते, 2. कुछ पुरुष छिपकर दोष सेवन करते हैं, किन्तु प्रकट में नहीं करते, 3. कुछ पुरुष प्रकट में भी दोष सेवन करते हैं और छिपकर कर भी, 4. कुछ पुरुष न प्रकट में दोष सेवन करते हैं और न छिपकर ही।
अग्गमहिसी-पदं
149. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो सोमस्स महारण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कणगा, कणगलता, चित्तगुत्ता, वसुंधरा।
अग्रमहिषी-पद
149. असुरेन्द्र, असुरराज चमर के लोकपाल महाराज सोम के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. कनका, 2. कनकलता, 3. चित्रगुप्ता, 4. वसुन्धरा।
150. एवं-जमस्स वरुणस्स वेसमणस्स।
150. इसी प्रकार यम आदि के भी चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
151. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइरो- यणरण्णो सोमस्स महारण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- मितगा, सुभद्दा, विज्जुता, असणी।
151. वैरोचनेन्द्र, वैरोचनराज बलि के लोक-पाल महाराज सोम के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. मितका, 2. सुभद्रा, 3. विद्युत, 4. अशनि।
152. एवं-जमस्स वेसमणस्स वरुणस्स।
152. इसी प्रकार यम आदि के चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं-
153. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमाररण्णो कालवालस्स महारण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- असोगा, विमला, सुप्पभा, सुदंसणा।
153. नागकुमारेन्द्र, नागकुमारराज धरणेन्द्र के लोकपाल महाराज कालपाल के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. अशोका, 2. विमला, 3. सुप्रभा, 4. सुदर्शना।
154. एवं-जाव संखवालस्स।
154. इसी प्रकार शंखपाल तक के भी चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
155. भूताणंदस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमाररण्णो कालवालस्स महारण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सुणंदा, सुभद्दा, सुजाता, सुमणा।
155. नागकुमारेन्द्र, नागकुमारराज, भूतानन्द के लोकपाल महाराज कालपाल के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. सुनन्दा, 2. सुभद्रा, 3. सुजाता, 4. सुमना।
156. एवं-जाव सेलवालस्स।
156. इसी प्रकार सेलपाल तक के भी चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
157. जहा धरणस्स एवं सव्वेसिं दाहिणिंदलोगपालाणं जाव घोसस्स।
157. दक्षिण दिशा के आठ इन्द्र-वेणुदेव, हरिकान्त, अग्नि-शिख, पूर्ण, जलकान्त, अमितगति, वेलम्ब और घोष के लोक-पालों के चार अग्रमहिषियां होती हैं-1. अशोका, 2. विमला, 3. सुप्रभा, 4. सुदर्शना।
158. जहा भूताणंदस्स एवं जाव महाघोसस्स लोगपालाणं।
158. उत्तर-दिशा के आठ इन्द्र-वेणुदालि हरिस्सह, अग्नि मानव, विशिष्ट, जलप्रभ, अमितवाहन, प्रभञ्जन और महाघोष के लोकपालों के चार अग्रमहिषियां होती हैं-1. सुनंदा, 2. सुभद्रा, 3. सुजाता, 4. सुमना।
159. कालस्स णं पिसाइंदस्स पिसाय-रण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कमला, कमलप्पभा, उप्पला, सुदंसणा।
159. पिशाचेन्द्र, पिशाचराज, काल के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. कमला, 2. कमलप्रभा, 3. उत्पला, 4. सुदर्शना।
160. एवं-महाकालस्सवि।
160. इसी प्रकार महाकाल के भी चार अग्रमहिषियां होती हैं।
161. सुरूवस्स णं भूतिंदस्स भूतरण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा-रूववती, बहुरूवा, सुरूवा, सुभगा।
161. भूतेन्द्र भूतराज, सुरूप के चार अग्र- महिषियां होती हैं- 1. रूपवती, 2. बहुरूपा, 3. सुरूपा, 4. सुभगा।
162. एवं-पडिरूवस्सवि।
162. इसी प्रकार प्रतिरूप के भी चार अग्रमहिषियां होती हैं।
163. पुण्णभद्दस्स णं जक्खिंदस्स जक्खरण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पुण्णा, बहुपुण्णिता, उत्तमा, तारगा।
163. यक्षेन्द्र, यक्षराज, पूर्णभद्र के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. पूर्णा, 2. बहुतपूर्णिका, 3. उत्तमा, 4. तारका।
164. एवं-माणिभद्दस्सवि।
164. इसी प्रकार माणिभद्र के भी चार अग्रमहिषियां होती हैं।
165. भीमस्स णं रक्खसिंदस्स रक्ख-सरण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पउमा, वसुमती, कणगा, रतणप्पभा।
165. राक्षसेन्द्र, राक्षसराज, भीम के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. पद्मा, 2. वसुमती, 3. कनका, 4.रत्नप्रभा।
166. एवं-महाभीमस्सवि।
166. इसी प्रकार महाभीम के भी चार अग्र-महिषियां होती हैं।
167. किण्णरस्य णं किण्णरिंदस्स (किण्णररण्णो?) चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा-वडेंसा, केतुमती, रतिसेणा, रतिप्पभा।
167. किन्नरेन्द्र, किन्नरराज, किन्नर के चार अग्र-महिषियां होती हैं- 1. अवतंसा, 2. केतुमती, 3. रतिसेना, 4. रतिप्रभा।
168. एवं-किंपुरिसस्सवि।
168. इसी प्रकार किंपुरुष के भी चार अग्र-महिषियां होती हैं।
169. सप्पुरिसस्स णं किंपुरिसिंदस्स (किंपुरिसरण्णो?) चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा-रोहिणी, णवमिता, हिरी, पुप्फवती।
169. किंपुरुषेन्द्र, किंपुरुषराज, सत्यपुरुष के चार अग्रमहिषियां होती हैं-1. रोहिणी, 2. नवमिता, 3. ह्री, 4. पुष्पवती।
170. एवं-महापुरिसस्सवि।
170. इसी प्रकार महापुरुष के भी चार अग्र-महिषियां होती हैं।
171. अतिकायस्स णं महोरगिंदस्स (महोरगरण्णो?) चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भुयगा, भुयगावती महाकच्छा, फुडा।
171. महोरगेन्द्र, महोरगराज, अतिकाय के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. भुजगा, 2. भुजगवती, 3. कक्षा, 4. स्फुटा।
172. एवं-महाकायस्सवि।
172. इसी प्रकार महाकाय के भी चार अग्र-महिषियां होती हैं।
173. गीतरतिस्स णं गंधव्विंदस्स (गंधव्वरण्णो?) चत्तारि अग्ग- महिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सुघोसा, विमला, सुस्सरा, सरस्सती।
173. गन्धर्वेन्द्र, गंधर्वराज, गीतरति के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. सुघोषा, 2. विमला, 3. सुस्वरा, 4. सरस्वती।
174. एवं-गीयजसस्सवि।
174. इसी प्रकार गीतयश के भी चार अग्र-महिषियां होती हैं।
175. चंदस्स णं जोतिसिंदस्स जोति-सरण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- चंदप्पभा, दोसिणाभा, अच्चिमाली, पभंकरा।
175. ज्योतिषेन्द्र, ज्योतिषराज चंद्र के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. चंद्रप्रभा, 2. ज्योत्स्नाभा, 3. अर्चिमालिनी, 4. प्रभंकरा।
176. एवं-सूरस्सवि, णवरं-सूरप्पभा, दोसिणाभा, अच्चिमाली, पभंकरा।
176. इसी प्रकार ज्योतिषेन्द्र ज्योतिषराज सूर्य के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. सूर्यप्रभा, 2. ज्योत्स्नाभा, 3. अर्चिमालिनी, 1. प्रभंकरा।
177. इंगालस्स णं महागहस्स चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- विजया, वेजयंती, जयंती, अपराजिया।
177. अंगार महाग्रह के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. विजया, 2. वैजयंती, 3. जयंती, 4. अपराजिता।
178. एवं-सव्वेसिं महग्गहाणं जाव भावकेउस्स।
178. इसी प्रकार भावकेतु तक के सभी महा-ग्रहों के चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
179. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो चत्तारि अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रोहिणी, मयणा, चित्ता, सामा।
179. देवेन्द्र, देवराज, शक्र के लोकपाल महाराज सोम के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. रोहिणी, 2. मदना, 3. चित्रा, 4. सोमा।
180. एवं-जाव वेसमणस्स।
180. इसी प्रकार वैश्रमण तक के भी चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
181. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो चत्तारि अग्ग-महिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पुढवी, राती, रयणी, विज्जू।
181. देवेन्द्र, देवराज ईशान के लोकपाल महाराज सोम के चार अग्रमहिषियां होती हैं- 1. पृथ्वी, 2. रात्री, 3. रजनी, 4. विद्युत्।
182. एवं-जाव वरुणस्स।
182. इसी प्रकार वरुण तक के भी चार-चार अग्रमहिषियां होती हैं।
विगति-पदं
183. चत्तारि गोरसविगतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खीरं, दहिं, सप्पि, णवणीतं।
विकृति-पद
183. गोरसमय विकृतियां चार हैं- 1. दूध, 2. दही, 3. घृत, 4. नवनीत।
184. चत्तारि सिणेहविगतीओ पण्ण-त्ताओ, तं जहा- तेल्लं, घयं, वसा, णवणीतं।
184. स्नेह (चिकनाई) मय विकृतियां चार हैं- 1. तैल, 2. घृत, 3. वसा-चर्बी, 4. नवनीत।
185. चत्तारि महाविगतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- महुं, मंसं, मज्जं, णवणीतं।
185. महाविकृतियां चार हैं- 1. मधु, 2. मांस, 3. मद्य, 4. नवनीत।
गुत्त-अगुत्त-पदं
186. चत्तारि कूडागारा पण्णत्ता, तं जहा- गुत्ते णामं एगे गुत्ते, गुत्ते णामं एगे अगुत्ते, अगुत्ते णामं एगे गुत्ते। अगुत्ते णामं एगे अगुत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाता पण्णत्ता, तं जहा- गुत्ते णामं एगे गुत्ते, गुत्ते णामं एगे अगुत्ते, अगुत्ते णामं एगे गुत्ते, अगुत्ते णामं एगे अगुत्ते।
गुप्त-अगुप्त-पद
186. कूटागार (शिखर सहित घर) चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कूटागार गुप्त होकर गुप्त होते हैं-परकोटे से घिरे हुए होते हैं और उनके द्वार भी बन्द होते हैं, 2. कुछ कूटागार गुप्त होकर अगुप्त होते हैं-परकोटे से घिरे हुए होते हैं, किन्तु उनके द्वार बंद नहीं होते, 3. कुछ कूटागार अगुप्त होकर गुप्त होते-परकोटे से घिरे हुए नहीं होते, किन्तु उनके द्वार बंद होते हैं, 4. कुछ कूटागार अगुप्त होकर अगुप्त होते हैं-न परकोटे से घिरे हुए होते हैं और न उनके द्वार ही बन्द होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष गुप्त होकर गुप्त होते हैं-वस्त्र पहने हुए होते हैं और उनकी इन्द्रियां भी गुप्त होती हैं, 2. कुछ पुरुष गुप्त होकर अगुप्त होते हैं-वस्त्र पहने हुए होते हैं, किन्तु उनकी इन्द्रियां गुप्त नहीं होती, 3. कुछ पुरुष अगुप्त होकर गुप्त होते हैं-वस्त्र पहने हुए नहीं होते, किन्तु उनकी इन्द्रियां गुप्त होती हैं, 4. कुछ पुरुष अगुप्त होकर अगुप्त होते हैं-न वस्त्र पहने हुए होते हैं और न उनकी इन्द्रियां ही गुप्त होती हैं।
187. चत्तारि कूडागारसालाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- गुत्ता णाममेगा गुत्तदुवारा, गुत्ता णाममेगा अगुत्तदुवारा, अगुत्ता णाममेगा गुत्तदुवारा, अगुत्ता णाममेगा अगुत्तदुवारा। एवामेव चत्तारित्थीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- गुत्ता णाममेगा गुत्तिंदिया, गुत्ता णाममेगा अगुत्तिंदिया, अगुत्ता णाममेगा गुत्तिंदिया। अगुत्ता णाममेगा अगुत्तिंदिया।
187. कूटागार-शालाएं चार प्रकार की होती हैं-1. कुछ कूटागार-शालाएं गुप्त और गुप्तद्वार वाली होती हैं, 2. कुछ कूटागार-शालाएं गुप्त, किन्तु अगुप्तद्वार वाली होती हैं, 3. कुछ कूटागार-शालाएं अगुप्त, किन्तु गुप्तद्वार वाली होती हैं, 4. कुछ कूटागार-शालाएं अगुप्त और अगुप्त द्वार वाली होती हैं। इसी प्रकार स्त्रियां भी चार प्रकार की होती हैं-1. कुछ स्त्रियां गुप्त और गुप्त-इन्द्रिय वाली होती हैं, 2. कुछ स्त्रियां गुप्त, किन्तु अगुप्त इन्द्रिय वाली होती हैं, 3. कुछ स्त्रियां अगुप्त, किन्तु गुप्त इन्द्रिय वाली होती हैं, कुछ स्त्रियां अगुप्त और अगुप्त इन्द्रिय वाली होती हैं।
ओगाहणा-पदं
188. चउव्विहा ओगाहणा पण्णत्ता, तं जहा- दव्वोगाहणा, खेत्तोगाहणा, कालोगाहणा, भावोगाहणा।
अवगाहना-पद
188. अवगाहना चार प्रकार की होती है- 1. द्रव्यावगाहना-द्रव्यों की अवगाहना-द्रव्यों के फैलाव का परिमाण, 2. क्षेत्रावगाहना-क्षेत्र स्वयं अवगाहना है, 3. कालावगाहना-काल की अवगाहना, वह मनुष्य लोक में है, 4. भावावगाहना-आश्रय लेने की क्रिया।
पण्णत्ति-पद
189. चत्तारि पण्णत्तीओ अंगबाहिरि- याओ पण्णत्ताओ, तं जहा- चंदपण्णत्ती, सूरपण्णपत्ती, जंबुद्दीवपण्णत्ती, दीवसागरपण्णत्ती।
प्रज्ञप्ति-पद
189. चार प्रज्ञप्तियां अंग-बाह्य हैं- 1. चन्द्रप्रज्ञप्ति, 2. सूरप्रज्ञप्ति, 3. जम्बूद्वीपप्रज्ञप्ति, 4. द्वीपसागरप्रज्ञप्ति।
पडिसंलीण-अपडिसंलीण-पदं
190. चत्तारि पडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- कोहपडिसंलीणे, माणपडिसंलीणे, मायापडिसंलीणे, लोभपडिसंलीणे।
प्रतिसंलीन-अप्रतिसंलीन-पद
190. चार प्रतिसंलीन होते हैं- 1. क्रोध प्रतिसंलीन, 2. मान प्रतिसंलीन, 3. माया प्रतिसंलीन, 4. लोभ प्रतिसंलीन।41
191. चत्तारि अपडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- कोहअपडिसंलीणे, माणअपडिसंलीणे, मायाअपडिसंलीणे, लोभअपडिसंलीणे।
191. चार अप्रतिसंलीन होते हैं- 1. क्रोधअप्रतिसंलीन, 2. मानअप्रतिसंलीन, 3. मायाअप्रतिसंलीन, 4. लोभअप्रतिसंलीन।
192. चत्तारि पडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- मणपडिसंलीणे, वतिपडिसंलीणे, कायपडिसंलीणे, इंदियपडिसंलीणे।
192. चार प्रतिसंलीन होते हैं- 1. मनप्रतिसंलीन, 2. वचनअप्रतिसंलीन, 3. कायप्रतिसंलीन, 4. इन्द्रियप्रतिसंलीन।42
193. चत्तारि अपडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- मणअपडिसंलीणे, वतिअपडिसंलीणे, कायअपडिसंलीणे, इंदियअपडिसंलीणे।
193. चार अप्रतिसंलीन होते हैं- 1. मनअप्रतिसंलीन, 2. वचनअप्रतिसंलीन, 3. कायअप्रतिसंलीन, 4. इन्द्रियअप्रतिसंलीन।
दीण-अदीण-पदं
194. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणे, दीणे णाममेगे अदीणे, अदीणे णाममेगे दीणे, अदीणे णाममेगे अदीणे।
दीन-अदीन-पद
194. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बाहर से भी दीन और अन्तर में भी दीन होते हैं, 2. कुछ पुरुष बाहर से दीन, किन्तु अन्तर में अदीन होते हैं, 3. कुछ पुरुष बाहर से अदीन, किन्तु अंतर में दीन होते हैं, 4. कुछ पुरुष बाहर से भी अदीन और अंतर में भी अदीन होते हैं।
195. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणपरिणते, दीणे णाममेगे अदीणपरिणते, अदीणे णाममेगे दीणपरिणते, अदीणे णाममेगे अदीणपरिणते।
195. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन रूप में परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन रूप में परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन रूप में परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन रूप में परिणत होते हैं।
196. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणरूवे, दीणे णाममेगे अदीणरूवे, अदीणे णाममेगे दीणरूवे, अदीणे णाममेगे अदीणरूवे।
196. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन रूप वाले होते हैं।
197. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणमणे, दीणे णाममेगे अदीणमणे, अदीणे णाममेगे दीणमणे, अदीणे णाममेगे अदीणमणे।
197. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन मन वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन मन वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन मन वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन मन वाले होते हैं।
198. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणसंकप्पे, दीणे णाममेगे अदीणसंकप्पे, अदीणे णाममेगे दीणसंकप्पे, अदीणे णाममेगे अदीणसंकप्पे।
198. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन संकल्प वाले होते हैं।
199. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणपण्णे, दीणे णाममेगे अदीणपण्णे, अदीणे णाममेगे दीणपण्णे, अदीणे णाममेगे अदीणपण्णे।
199. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन प्रज्ञा वाले होते हैं।
200. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणदिट्ठी, दीणे णाममेगे अदीणदिट्ठी, अदीणे णाममेगे दीणदिट्ठी, अदीणे णाममेगे अदीणदिट्ठी।
200. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन दृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन दृष्टि वाले होते हैं।
201. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणसीलाचारे, दीणे णाममेगे अदीणसीलाचारे, अदीणे णाममेगे दीणसीलाचारे, अदीणे णाममेगे अदीणसीलाचारे।
201. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन शीलाचार वाले होते हैं।
202. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणववहारे, दीणे णाममेगे अदीणववहारे, अदीणे णाममेगे दीणववहारे, अदीणे णाममेगे अदीणववहारे।
202. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन व्यवहार वाले होते हैं।
203. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणपरक्कमे, दीणे णाममेगे अदीणपरक्कमे, अदीणे णाममेगे दीणपरक्कमे, अदीणे णाममेगे अदीणपरक्कमे।
203. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन पराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन पराक्रम वाले होते हैं।
204. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणवित्ती, दीणे णाममेगे अदीणवित्ती, अदीणे णाममेगे दीणवित्ती, अदीणे णाममेगे अदीणवित्ती।
204. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन वृत्ति वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन वृत्ति वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन वृत्ति वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन वृत्ति वाले होते हैं।
205. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीण णाममेगे दीणजाती, दीणे णाममेगे अदीणजाती, अदीणे णाममेगे दीणजाती, अदीणे णाममेगे अदीणजाती।
205. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन जाति वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन जाति वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन जाति वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन जाति वाले होते हैं।
206. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणभासी, दीणे णाममेगे अदीणभासी, अदीणे णाममेगे दीणभासी, अदीणे णाममेगे अदीणभासी।
206. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन भाषी होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन भाषी होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन भाषी होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन भाषी होते हैं।
207. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणोभासी, दीणे णाममेगे अदीणोभासी, अदीणे णाममेगे दीणोभासी, अदीणे णाममेगे अदीणोभासी।0
207. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन अवभासी (दीन की तरह लगने वाले) होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन अवभासी होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन अवभासी होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन अवभासी होते हैं।
208. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणसेवी, दीणे णाममेगे अदीणसेवी, अदीणे णाममेगे दीणसेवी, अदीणे णाममेगे अदीणसेवी।
208. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन सेवी होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन सेवी होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन सेवी होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन सेवी होते हैं।
209. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणपरियाए, दीणे णाममेगे अदीणपरियाए, अदीणे णाममेगे दीणपरियाए, अदीणे णाममेगे अदीणपरियाए।
209. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन पर्याय वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन पर्याय वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन पर्याय वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन पर्याय वाले होते हैं।
210. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दीणे णाममेगे दीणपरियाले, दीणे णाममेगे अदीणपरियाले, अदीणे णाममेगे दीणपरियाले, अदीणे णाममेगे अदीणपरियाले।0
210. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दीन और दीन परिवार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष दीन, किन्तु अदीन परिवार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अदीन, किन्तु दीन परिवार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अदीन और अदीन परिवार वाले होते हैं।
अज्ज-अणज्ज-पदं
211. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जे, अज्जे णाममेगे अणज्जे, अणज्जे णाममेगे अज्जे, अणज्जे णाममेगे अणज्जे।
आर्य-अनार्य-पद
211. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से भी आर्य और गुण से भी आर्य होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु गुण से अनार्य होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु गुण से आर्य होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से भी अनार्य और गुण से भी अनार्य होते हैं।
212. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णामेगे अज्जपरिणए, अज्जे णाममेगे अणज्जपरिणए, अणज्जे णाममेगे अज्जपरिणए, अणज्जे णाममेगे अणज्जपरिणए।
212. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य रूप में परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य रूप में परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य किन्तु आर्य रूप में परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य रूप में परिणत होते हैं।
213. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जरूवे, अज्जे णाममेगे अणज्जरूवे, अणज्जे णाममेगे अज्जरूवे, अणज्जे णाममेगे अणज्जरूवे।
213. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य रूप वाले होते हैं।
214. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जमणे, अज्जे णाममेगे अणज्जमणे, अणज्जे णाममेगे अज्जमणे, अणज्जे णाममेगे अणज्जमणे।
214. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य मन वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य मन वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य मन वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य मन वाले होते हैं।
215. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जसंकप्पे, अज्जे णाममेगे अणज्जसंकप्पे, अणज्जे णाममेगे अज्जसंकप्पे, अणज्जे णाममेगे अणज्जसंकप्पे।
215. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य संकल्प वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य संकल्प वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य संकल्प वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य संकल्प वाले होते हैं।
216. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जपण्णे, अज्जे णाममेगे अणज्जपण्णे, अणज्जे णाममेगे अज्जपण्णे, अणज्जे णाममेगे अणज्जपण्णे।
216. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य प्रज्ञा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य प्रज्ञा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य प्रज्ञा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य प्रज्ञा वाले होते हैं।
217. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जदिट्ठी, अज्जे णाममेगे अणज्जदिट्ठी, अणज्जे णाममेगे अज्जदिट्ठी, अणज्जे णाममेगे अणज्जदिट्ठी।
217. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य दृष्टि वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य दृष्टि वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य दृष्टि वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य दृष्टि वाले होते हैं।
218. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जसीलाचारे, अज्जे णाममेगे अणज्जसीलाचारे, अणज्जे णाममेगे अज्जसीलाचारे, अणज्जे णाममेगे अणज्जसीलाचारे।
218. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य शीलाचार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य शीलाचार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य शीलाचार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य शीलाचार वाले होते हैं।
219. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जववहारे, अज्जे णाममेगे अणज्जवहारे, अणज्जे णाममेगे अज्जववहारे, अणज्जे णाममेगे अणज्जववहारे।
219. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य व्यवहार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य व्यवहार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य व्यवहार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य व्यवहार वाले होते हैं।
220. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जपरक्कमे, अज्जे णाममेगे अणज्जपरकम्मे, अणज्जे णाममेगे अज्जपरकम्मे, अणज्जे णाममेगे अणज्जपरक्कमे।
220. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य पराक्रम वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य पराक्रम वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य पराक्रम वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य पराक्रम वाले होते हैं।
221. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जवित्ती, अज्जे णाममेगे अणज्जवित्ती, अणज्जे णाममेगे अज्जवित्ती, अणज्जे णाममेगे अणज्जवित्ती।
221. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य वृत्ति वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य वृत्ति वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य वृत्ति वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य वृत्ति वाले होते हैं।
222. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जजाती, अज्जे णाममेगे अणज्जजाती, अणज्जे णाममेगे अज्जजाती, अणज्जे णाममेगे अणज्जजाती।
222. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य जाति वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य जाति वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य जाति वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य जाति वाले होते हैं।
223. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जभासी, अज्जे णाममेगे अणज्जभासी, अणज्जे णाममेगे अज्जभासी, अणज्जे णाममेगे अणज्जभासी।
223. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य भाषी होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य भाषी होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य भाषी होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य भासी होते हैं।
224. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जओभासी, अज्जे णाममेगे अणज्जओभासी, अणज्जे णाममेगे अज्जओभासी, अणज्जे णाममेगे अणज्जओभासी।
224. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य-अवभाषी (आर्य की तरह लगने वाले) होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य अवभासी होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य अवभासी होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य-अवभासी होते हैं।
225. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जसेवी, अज्जे णाममेगे अणज्जसेवी, अणज्जे णाममेगे अज्जसेवी, अणज्जे णाममेगे अणज्जसेवी।
225. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य-सेवी होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य-सेवी होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य-सेवी होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य-सेवी होते हैं।
226. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जपरियाए, अज्जे णाममेगे अणज्जपरियाए, अणज्जे णाममेगे अज्जपरियाए, अणज्जे णाममेगे अणज्जपरियाए।
226. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य पर्याय वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य पर्याय वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य पर्याय वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य पर्याय वाले होते हैं।
227. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जपरियाले, अज्जे णाममेगे अणज्जपरियाले, अणज्जे णाममेगे अज्जपरियाले, अणज्जे णाममेगे अणज्जपरियाले।0
227. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और आर्य परिवार वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु अनार्य परिवार वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु आर्य परिवार वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और अनार्य परिवार वाले होते हैं।
228. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अज्जे णाममेगे अज्जभावे, अज्जे णाममेगे अणज्जभावे, अणज्जे णाममेगे अज्जभावे, अणज्जे णाममेगे अणज्जभावे।
228. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति से आर्य और भाव से भी आर्य होते हैं, 2. कुछ पुरुष जाति से आर्य, किन्तु भाव से अनार्य होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति से अनार्य, किन्तु भाव से आर्य होते हैं, 4. कुछ पुरुष जाति से अनार्य और भाव से भी अनार्य होते हैं।
जाति-पदं
229. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे, कुलसंपण्णे, बलसंपण्णे, रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-जातिसंपण्णे, कुलसंपण्णे, बलसंपण्णे, रूवसंपण्णे।
जाति-पद
229. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. जाति-सम्पन्न, 2. कुल-सम्पन्न, 3. बल-सम्पन्न, 4. रूप-सम्पन्न। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. जाति-सम्पन्न, 2. कुल-सम्पन्न, 3. बल-सम्पन्न, 4. रूप-सम्पन्न।
230. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णामं एगे, णो कुल- संपण्णे, कुलसंपण्णे णामं एगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, कुलसंपण्णे वि, एगे णो जाति संपण्णे, णो कुलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, कुलसंपण्णे वि। एगे णो जातिसंपण्णे, णो कुलसंपण्णे।
230. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ कुल सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न भी होते हैं और कुल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न जाति-सम्पन्न होते हैं और न कुल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और कुल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न कुल-सम्पन्न ही होते हैं।
231. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णामं एगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णामं एगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, बलसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो बलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णामं एगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णामं एगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, बलसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
231. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ बल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न जाति-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते हैं, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं।
232. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णामं एगे, णो रूव- संपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णामं एगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
232. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ जाति-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न जाति-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
कुल-पदं
233. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णामं एगे, णो बल-संपण्णे, बलसंपण्णे णामं एगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, बलसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो बलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णामं एगे, णो बल-संपण्णे, बलसंपण्णे णामं एगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, बल-संपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
कुल-पद
233. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ कुल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ बल-सम्पन्न होते हैं किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ कुल सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न कुल-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं।
234. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णामं एगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णामं एगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
234. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ कुल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ कुल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न कुल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
बल-पदं
235. चत्तारि उसभा पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णामं एगे, णो रूव- संपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-बलसंपण्णे णामं एगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णामं एगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
बल-पद
235. वृषभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृषभ बल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ वृषभ रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ वृषभ बल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ वृषभ न बल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, किन्तु रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, किन्तु बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
हत्थि-पदं
236. चत्तारि हत्थी पण्णत्ता, तं जहा- भद्दे, मंदे, मिए, संकिण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा-भद्दे, मंदे, मिए, संकिण्णे।
हस्ति-पद
236. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. भद्र-धैर्य आदि गुणयुक्त, 2. मंद-धैर्य आदि गुणों की मंदता वाला, 3. मृग-भीरु, 4. संकीर्ण-जिसमें स्वभाव की विविधता हो। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. भद्र, 2. मंद, 3. मृग, 4. संकीर्ण।
237. चत्तारि हत्थी पण्णत्ता, तं जहा- भद्दे णाममेगे भद्दमणे, भद्दे णाममेगे मंदमणे, भद्दे णाममेगे मियमणे, भद्दे णाममेगे संकिण्णमणे॥ एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- भद्दे णाममेगे भद्दमणे, भद्दे णाममेगे मंदमणे, भद्दे णाममेगे मियमणे, भद्दे णाममेगे संकिण्णमणे॥
237. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी भद्र होते हैं और उसका मन भी भद्र होता है, 2. कुछ हाथी भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ हाथी भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, 4. कुछ हाथी भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष भद्र होते हैं और उनका मन भी भद्र होता है, 2. कुछ पुरुष भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ पुरुष भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, 4. कुछ पुरुष भद्र होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है।
238. चत्तारि हत्थी पण्णत्ता, तं जहा- मंदे णाममेगे भद्दमणे, मंदे णाममेगे मंदमणे, मंदे णाममेगे मियमणे, मंदे णाममेगे संकिण्णमणे॥ एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मंदे णाममेगे भद्दमणे, मंदे णाममेगे मंदमणे, मंदे णाममेगे मियमणे, मंदे णाममेगे संकिण्णमणे॥
238. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी मंद होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ हाथी मंद होते हैं और उनका मन भी मंद होता है, 3. कुछ हाथी मंद होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, 4. कुछ हाथी मंद होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष मंद होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ पुरुष मंद होते हैं और उनका मन भी मंद होता है, 3. कुछ पुरुष मंद होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, 4. कुछ पुरुष मंद होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है।
239. चत्तारि हत्थी पण्णत्ता, तं जहा- मिए णाममेगे भद्दमणे, मिए णाममेगे मंदमणे, मिए णाममेगे मियमणे, मिए णाममेगे संकिण्णमणे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मिए णाममेगे भद्दमणे, मिए णाममेगे मंदमणे, मिए णाममेगे मियमणे, मिए णाममेगे संकिण्णमणे।0
239. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी मृग होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ हाथी मृग होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ हाथी मृग होते हैं और उनका मन भी मृग होता है, 4. कुछ हाथी मृग होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष मृग होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ पुरुष मृग होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ पुरुष मृग होते हैं और उनका मन भी मृग होता है, 4. कुछ पुरुष मृग होते हैं, किन्तु उनका मन संकीर्ण होता है।
240. चत्तारि हत्थी पण्णत्ता, तं जहा- संकिण्णे णाममेगे भद्दमणे, संकिण्णे णाममेगे मंदमणे, संकिण्णे णाममेगे मियमणे, संकिण्णे णाममेगे संकिण्णमणे॥ एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- संकिण्णे णाममेगे भद्दमणे, संकिण्णे णाममेगे मंदमणे, संकिण्णे णाममेगे मियमणे, संकिण्णे णाममेगे संकिण्णमणे॥
240. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ हाथी संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ हाथी संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, 4. कुछ हाथी संकीर्ण होते हैं और उनका मन भी संकीर्ण होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन भद्र होता है, 2. कुछ पुरुष संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन मंद होता है, 3. कुछ पुरुष संकीर्ण होते हैं, किन्तु उनका मन मृग होता है, कुछ पुरुष संकीर्ण होते हैं और उनका मन भी संकीर्ण होता है।
संगहणी-गाहा
1. मधुगुलिय-पिंगलक्खो, अणुपुव्वसुजाय-दीहणंगूल्लो। पुरओ उदग्गधीरो, सव्वंगसमाधितो भद्दो॥ 2. चल-बहल-विसम-चम्मो, थूलसिरो थूलएण पेएण। थूलणह-दंत-वालो, हरिपिंगल-लोयणो मंदो॥ 3. तणुओ तणुयग्गीवो, तणुयतओ तणुयदंत-णह-वालो। भीरू तत्थुव्विग्गो, तासी य भवे मिए णामं॥ 4. एतेसिं हत्थीणं थोवा थोवं, तु जो अणुहरति हत्थी। रूवेण व सीलेण व, सो संकिण्णो त्ति णायव्वो॥ 5. भद्दो मज्जइ सरए, मंदो उण मज्जते वसंतंमि। मिउ मज्जति हेमंते, संकिण्णो सव्वकालंमि॥
संग्रहणी-गाथा
जिसकी आंखें मधु-गुटिका के समान भूरापन लिए हुए लाल होती हैं, जो उचित काल-मर्यादा से उत्पन्न हुआ है, जिसकी पूंछ लम्बी है, जिसका अगला भाग उन्नत है, जो धीर है, जिसके सब अंग प्रमाण और लक्षण से उपेत होने के कारण समाहित (सुव्यवस्थित) हैं, उस हाथी को भद्र कहा जाता है। जिसकी चमड़ी शिथिल, स्थूल और वलियों (रेखाओं) से युक्त होता है, जिसका सिर और पुच्छ-मूल स्थूल होता है, जिसके नख, दांत और केश स्थूल होते हैं तथा जिसकी आंखें सिंह की तरह भूरापन लिए हुए पीली होती है, उस हाथी को मंद कहा जाता है। जिसका शरीर, गर्दन, चमड़ी, नख, दांत और केश पतले होते हैं, जो भीरु और त्रस्त (घबराया हुआ) और उद्विग्न होता है तथा जो दूसरों को त्रास देता है उस हाथी को मृग कहा जाता है। जिसमें उक्त हस्तियों के रूप और शील के लक्षण मिश्रित रूप में मिलते हैं उस हाथी को संकीर्ण कहा जाता है। भद्र के शरद् ॠतु में, मंद के बसंत ॠतु में, मृग के हेमन्त ॠतु में और संकीर्ण के सब ॠतुओं में मद झरता है।
विकहा-पदं
241. चत्तारि विकहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- इत्थिकहा, भत्तकहा, देसकहा, रायकहा।
विकथा-पद
241. विकथा चार प्रकार की होती हैं- 1. स्त्रीकथा, 2. देशकथा, 3. भक्तकथा, 4. राजकथा।43
242. इत्थिकहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थीणं जाइकहा, इत्थीणं कुलकहा, इत्थीणं रूवकहा, इत्थीणं णेवत्थकहा।
242. स्त्रीकथा के चार प्रकार हैं- 1. स्त्रियों की जाति की कथा, 2. स्त्रियों के कुल की कथा, 3. स्त्रियों के रूप की कथा, 4. स्त्रियों के वेशभूषा की कथा।44
243. भत्तकहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- भत्तस्स आवावकहा, भत्तस्स णिव्वावकहा, भत्तस्स आरंभकहा, भत्तस्स णिट्ठाणकहा।
243. भक्तकथा के चार प्रकार हैं- 1. आवापकथा-रसोई की सामग्री-घृत, साग आदि की चर्चा करना, 2. निर्वापकथा-पक्व या अपक्व-अन्न व व्यञ्जन आदि की चर्चा करना, 3. आरंभकथा-इतनी सामग्री और इतना धन आवश्यक होगा-इस प्रकार की चर्चा करना, 4. निष्ठानकथा-इतनी सामग्री और इतना धन लगा इस प्रकार की चर्चा करना।45
244. देसकहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा-देसविहिकहा, देसविकप्पकहा, देसच्छंदकहा, देसणेवत्थकहा।
244. देशकथा के चार प्रकार हैं- 1. देशविधिकथा-विभिन्न देशों में प्रचलित भोजन आदि बनाने के प्रकारों या कानूनों की कथा करना, 2. देशविकल्पकथा-विभिन्न देशों में अनाज की उपज, परकोटे, कुंए आदि की कथा करना, 3. देशच्छंदकथा-विभिन्न देशों के विवाह आदि से संबंधित रीति-रिवाजों की कथा करना, 4. देशनेपथ्य-कथा-विभिन्न देशों के पहनावे की कथा करना।46
245. रायकहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- रण्णो अतियाणकहा, रण्णो णिज्जाणकहा, रण्णो बलवाहणकहा, रण्णो कोसकोट्ठागारकहा।
245. राजकथा के चार प्रकार हैं- 1. राजा के अतियान-नगर आदि के प्रवेश की कथा करना, 2. राजा के निर्याण-निष्क्रमण की कथा करना, 3. राजा की सेना और वाहनों की कथा करना,4. राजा के कोश और कोष्ठागार-अनाज के कोठों की कथा करना।47
कहा-पदं
246. चउव्विहा कहा पण्णत्ता, तं जहा- अक्खेवणी, विक्खेवणी, संवेयणी, णिव्वेदणी।
कथा-पद
246. कथा चार प्रकार की होती है- 1. आक्षेपणी-ज्ञान और चारित्र के प्रति आकर्षण उत्पन्न करने वाली कथा, 2. विक्षेपणी-सन्मार्ग की स्थापना करने वाली कथा, 3. संवेजनी-जीवन की नश्वरता और दुःखबहुलता तथा शरीर की अशुचिता दिखाकर वैराग्य उत्पन्न करने वाली कथा, 4. निर्वेदनी-कृत कर्मों के शुभाशुभ फल दिखला कर संसार के प्रति उदासीन बनाने वाली कथा।48
247. अक्खेवणी कहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- आयारअक्खेवणी, ववहार-अक्खेवणी, पण्णत्तिअक्खेवणी, दिट्ठिवातअक्खेवणी।
247. आक्षेपणी कथा के चार प्रकार हैं- 1. आचारआक्षेपणी-जिसमें आचार का निरूपण हो, 2. व्यवहारआक्षेपणी-जिसमें व्यवहार-प्रायश्चित्त का निरूपण है, 3. प्रज्ञप्तिआक्षेपणी-जिसमें संशयग्रस्त श्रोता को समझाने के लिए निरूपण हो, 4. दृष्टिपातआक्षेपणी-जिसमें श्रोता की योग्यता के अनुसार विविध नय-दृष्टियों से तत्त्व-निरूपण हो।49
248. विक्खेवणी कहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा-ससमयं कहेइ, ससमयं कहित्ता परसमयं कहेइ, परसमयं कहेत्ता ससमयं ठावइता भवति, सम्मावायं कहेइ, सम्मावायं कहेत्ता मिच्छावायं कहेइ, मिच्छवायं कहेत्ता सम्मावायं ठावइता भवति।
248.विक्षेपणीकथा के चार प्रकार हैं- 1. एक सम्यक्दृष्टि व्यक्ति-अपने सिद्धान्त का प्रतिपादन कर फिर दूसरों के सिद्धान्त का प्रतिपादन करता है, 2. दूसरों के सिद्धान्त का प्रतिपादन कर फिर अपने सिद्धान्त की स्थापना करता है, 3. सम्यक्वाद का प्रतिपादन कर फिर मिथ्यावाद का प्रतिपादन करता है, 4. मिथ्यावाद का प्रतिपादन कर फिर सम्यग्वाद की स्थापना करता है।50
249. संवेयणी कहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगसंवेयणी, परलोगसंवेयणी, आतसरीरसंवेयणी, परसरीरसंवेयणी।
249. संवेजनी कथा के चार प्रकार हैं- 1. इहलोकसंवेजनी-मनुष्य-जीवन की असारता दिखाने वाली कथा, 2. परलोक-संवेजनी-देव, तिर्यंच आदि के जन्मों की मोहमयता व दुःखमयता बताने वाली कथा, 3. आत्मशरीर-संवेजनी-अपने शरीर की अशुचिता का प्रतिपादन करने वाली कथा, 4. परशरीरसंवेजनी-दूसरे के शरीर की अशुचिता का प्रतिपादन करने वाली कथा।51
250. णिव्वेदणी कहा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- 1. इहलोगे दुच्चिण्णा कम्मा इहलोगे दुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 2. इहलोगे दुच्चिण्णा कम्मा परलोगे दुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 3. परलोगे दुच्चिण्णा कम्मा इहलोगे दुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 4. परलोगे दुच्चिण्णा कम्मा परलोगे दुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 1. इहलोगे सुचिण्णा कम्मा इहलोगे सुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 2. इहलोगे सुचिण्णा कम्मा परलोगे सुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 3. परलोगे सुचिण्णा कम्मा इहलोगे सुहफलविवागसंजुत्ता भवंति, 4. परलोगे सुचिण्णा कम्मा परलोगे सुहफलविवागसंजुत्ता भवंति।
250. निर्वेदनी कथा के चार प्रकार हैं- 1. इहलोक में दुश्चीर्ण कर्म इसी लोक में दुःखमय फल देने वाले होते हैं, 2. इह-लोक में दुश्चीर्ण कर्म परलोक में दुःखमय फल देने वाले होते हैं, 3. परलोक में दुश्चीर्ण कर्म इहलोक में दुःखमय फल देने वाले होते हैं, 4. परलोक में दुश्चीर्ण कर्म परलोक में ही दुःखमय फल देने वाले होते हैं। 1. इहलोक में सुचीर्ण कर्म इसी लोक में सुखमय फल देने वाले होते हैं, 2. इहलोक में सुचीर्ण कर्म परलोक में सुखमय फल देने वाले होते हैं, 3. परलोक में सुचीर्ण कर्म इहलोक में सुखमय फल देने वाले होते हैं, 4. परलोक में सुचीर्ण कर्म परलोक में सुखमय फल देने वाले होते हैं।52
किस-दढ-पदं
251. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- किसे णाममेगे किसे, किसे णाममेगे दढे, दढे णाममेगे किसे, दढे णाममेगे दढे।
कृश-दृढ़-पद
251. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से भी कृश होते हैं और मनोबल से भी कृश होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से कृश होते हैं, किन्तु मनोबल से दृढ़ होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से दृढ़ होते हैं, किन्तु मनोबल से कृश होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर से भी दृढ़ होते हैं और मनोबल से भी दृढ़ होते हैं।
252. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- किसे णाममेगे किससरीरे, किसे णाममेगे दढसरीरे, दढे णाममेगे किससरीरे, दढे णाममेगे दढसरीरे।
252. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष भावना से कृश होते हैं और शरीर से भी कृश होते हैं, 2. कुछ पुरुष भावना से कृश होते हैं, किन्तु शरीर से दृढ़ होते हैं, 3. कुछ पुरुष भावना से दृढ़ होते हैं, किन्तु शरीर से कृश होते हैं, 4. कुछ पुरुष भावना से भी दृढ़ होते हैं और शरीर से भी दृढ़ होते हैं।
253. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- किससरीरस्स णाममेगस्स णाणदंसणे समुप्पज्जति, णो दढसरीरस्स, दढसरीरस्स णाममेगस्स णाणदंसणे समुप्पज्जति, णो किससरीरस्स, एगस्स किससरीरस्स वि णाणदंसणे समुप्पज्जति, दढसरीरस्स वि, एगस्स णो किससरीरस्स णाणदंसणे समुप्पज्जति, णो दढसरीरस्स।
253. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कृश शरीर वाले व्यक्तियों के ज्ञान-दर्शन उत्पन्न होते हैं, किन्तु दृढ़ शरीर वालों के नहीं होते, 2. दृढ़ शरीर वाले व्यक्तियों के ज्ञान-दर्शन उत्पन्न होते हैं, किन्तु कृश शरीर वालों के नहीं होते, 3. कृश शरीर वाले व्यक्तियों के भी ज्ञान-दर्शन उत्पन्न होते हैं और दृढ़ शरीर वालों के भी होते हैं, 4. कृश शरीर वाले व्यक्तियों के भी ज्ञान-दर्शन उत्पन्न नहीं होते और दृढ़ शरीर वालों के भी नहीं होते।53
अतिसेस-णाण-दंसण-पदं
254. चउहिं ठाणेहिं णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा अस्सिं समयंसि अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पज्जिउकामे वि ण समुप्पज्जेज्जा, तं जहा- 1. अभिक्खणं-अभिक्खणं इत्थिकहं भत्तकहं देसकहं रायकहं कहेत्ता भवति, 2. विवेगेण विउस्सग्गेणं णो सम्मम-प्पाणं भावित्ता भवति, 3. पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि णो धम्मजागरियं जागरइत्ता भवति, 4. फासुयस्स एसणिज्जस्स उंछस्स सामुदाणियस्स णो सम्मं गवेसित्ता भवति-इच्चेतेहिं चउहिं ठाणेहिं णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा अस्सिं समयंसि अतिसेसे णाणदंसणे समु-प्पज्जिउका-मेवि णो समुप्पज्जेज्जा।
अतिशेष-ज्ञान-दर्शन-पद
254. चार कारणों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों के अतिशायी ज्ञान और दर्शन तत्काल उत्पन्न होते-होते रुक जाते हैं- 1. जो बार-बार स्त्री-कथा, देश-कथा, भक्त-कथा और राज-कथा करते हैं, 2. जो विवेक54 और व्युत्सर्ग55 के द्वारा आत्मा को सम्यक् प्रकार से भावित नहीं करते, 3. जो रात के पहले और पिछले भाग में धर्म जागरण नहीं करते, 4. जो प्रासुक (वांछनीय) एषणीय और उञ्छ56 सामुदानिक57 भैक्ष की सम्यक् प्रकार से गवेषणा नहीं करते-इन चार कारणों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों के अतिशायी ज्ञान और दर्शन तत्काल उत्पन्न होते-होते रुक जाते हैं।
255. चउहिं ठाणेहिं णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा (अस्सिं समयंसि?) अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पज्जिउ-कामेवि समुप्पज्जेज्जा, तं जहा- 1. इत्थिकहं भत्तकहं देसकहं रायकहं णो कहेत्ता भवति, 2. विवेगेण विउस्सग्गेणं सम्ममप्पाणं भावेत्ता भवति, 3. पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि धम्म-जागरियं जागरइत्ता भवति, 4. फासुयस्स एसणिज्जस्स उंछस्स सामुदाणियस्स सम्मं गवेसित्ता भवति-इच्चेतेहिं चउहिं ठाणेहिं णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा (अस्सिं समयंसि?) अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पज्जिउ-कामे समुप्पज्जेज्जा।
255. चार कारणों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों के तत्काल उत्पन्न होने वाले अतिशायी ज्ञान और दर्शन उत्पन्न हो जाते हैं- 1. जो स्त्रीकथा, देशकथा, भक्तकथा और राजकथा नहीं करते, 2. जो विवेक और व्युत्सर्ग के द्वारा आत्मा को सम्यक् प्रकार से भावित करते हैं, 3. जो रात के पहले और पिछले भाग में धर्म जागरण करते हैं, 4. जो स्पर्शुक, एषणीय और उञ्छ सामुदानिक भैक्ष की सम्यक् प्रकार से गवेषणा करते हैं-इन चार कारणों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों के तत्काल उत्पन्न होने वाले अतिशायी ज्ञान और दर्शन उत्पन्न हो जाते हैं।
सज्झाय-पदं
256. णो कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा चउहिं महापाडिवएहिं सज्झायं करेत्तए, तं जहा- आसाढपाडिवए, इंदमहापाडिवए, कत्तियपाडिवए, सुगिम्हगपाडिवए।
स्वाध्याय-पद
256. चार महाप्रतिपदाओं-पक्ष की प्रथम तिथियों में निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को आगम का स्वाध्याय नहीं करना चाहिए- 1. आषाढप्रतिपदा-आषाढी पूर्णिमा के बाद की तिथि, सावन का प्रथम दिन, 2. इन्द्र-महप्रतिपदा-आश्विन पूर्णिमा के बाद की तिथि, कार्तिक का प्रथम दिन, 3. कार्तिक प्रतिपदा-कार्तिक पूर्णिमा के बाद की तिथि, मृगसर का प्रथम दिन, 4. सुग्रीष्म प्रतिपदा-चैत्री पूर्णिमा के बाद की तिथि, बैसाख का प्रथम दिन।58
257. णो कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गं- थीण वा चउहिं संझाहिं सज्झायं करेत्तए, तं जहा- पढमाए पच्छिमाए मज्झण्हे अड्ढरत्ते।
257. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को चार संध्याओं में आगम का स्वाध्याय नहीं करना चाहिए- 1. प्रथम सन्ध्या-सूर्योदय से पूर्व, 2. पश्चिम सन्ध्या-सूर्यास्त के पश्चात्, 3. मध्याह्न सन्ध्या, 4. अर्धरात्री सन्ध्या।
258. कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा चउक्कालं सज्झायं करेत्तए, तं जहा- पुव्वण्हे अवरण्हे पओसे पच्चूसे।
258. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को चार कालों में आगम का स्वाध्याय करना चाहिए- 1. पूर्वाह्न में-दिन के प्रथम प्रहर में, 2. अपराह्न में-दिन के अन्तिम प्रहर में, 3. प्रदोष में-रात्री के प्रथम प्रहर में, 4. प्रत्यूष में-रात्रि के अन्तिम प्रहर में।59
लोगट्ठिति-पदं
259. चउव्विहा लोगट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- आगासपतिट्ठिए वाते, वातपतिट्ठिए उदधी, उदधिपतिट्ठिया पुढवी, पुढविपतिट्ठिया तसा थावरा पाणा।
लोकस्थिति-पद
259. लोकस्थिति चार प्रकार की है- 1. वायु आकाश पर प्रतिष्ठित है, 2. उदधि वायु पर प्रतिष्ठित है, 3. पृथ्वी समुद्र पर प्रतिष्ठित है, 4. त्रस और स्थावर प्राणी पृथ्वी पर प्रतिष्ठित हैं।
पुरिस-भेद-पदं
260. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- तहे णाममेगे, णोतहे णाममेगे, सोवत्थी णाममेगे, पधाणे णाममेगे।
पुरुष-भेद-पद
260. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. तथा-आदेश को मानकर चलने वाला, 2. नो तथ-अपनी स्वतंत्र भावना से चलने वाला, 3. सौवस्तिक-मंगल पाठक, 4. प्रधान-स्वामी।
आय-पर-पदं
261. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आयंतकरे णाममेगे, णो परंतकरे, परंतकरे णाममेगे, णो आयंतकरे, एगे आयंतकरे वि, परंतकर वि, एगे णो आयंतकरे, णो परंतकरे।
आत्म-पर-पद
261. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपना अंत करते हैं, किन्तु दूसरे का अंत नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरे का अंत करते हैं, किन्तु अपना अंत नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपना भी अंत करते हैं और दूसरे का भी अंत करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपना अंत करते हैं और न किसी दूसरे का अंत करते हैं।
262. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आयंतमे णाममेगे, णो परंतमे, परंतमे णाममेगे, णो आयंतमे, एगे आयंतमे वि, परंतमे वि, एगे णो आयंतमे, णो परंतमे।
262. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपने-आपको खिन्न करते हैं किन्तु दूसरे को खिन्न नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरे को खिन्न करते हैं, किन्तु अपने-आपको खिन्न नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपने-आपको भी खिन्न करते हैं और दूसरे को भी खिन्न करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपने को खिन्न करते हैं और न किसी दूसरे को खिन्न करते हैं।
263. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आयंदमे णाममेगे, णो परंदमे, परंदमे णाममेगे, णो आयंदमे, एगे आयंदमे वि, परंदमे वि, एगे णो आयंदमे, णो परंदमे।
263. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपना दमन करते हैं, किन्तु दूसरे का दमन नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरे का दमन करते हैं, किन्तु अपना दमन नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपना भी दमन करते हैं और दूसरे का भी दमन करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपना दमन करते हैं और न किसी दूसरे का दमन करते हैं।
गरहा-पदं
264. चउव्विहा गरहा पण्णत्ता, तं जहा- उवसंपज्जामित्तेगा गरहा, वितिगिच्छामित्तेगा, गरहा, जंकिंचिमिच्छामित्तेगा गरहा, एवंपि पण्णत्तेगा गरहा।
गर्हा-पद
264. गर्हा चार प्रकार की होती है- 1. अपने दोष का निवेदन करने के लिए गुरु के पास जाऊं, इस प्रकार का विचार करना, 2. अपने दोषों का प्रतिकार करूं उस प्रकार का विचार करना, 3. जो कुछ दोषाचरण किया वह मेरा कार्य मिथ्या हो निष्फल हो, इस प्रकार कहना, 4. अपने दोष की गर्हा करने से भी उसकी शुद्धि होती है ऐसा भगवान् ने कहा है इस प्रकार का चिन्तन करना।60
अलमंथु-पदं
265. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पणो णाममेगे अलमंथू भवति, णो परस्स, परस्स णाममेगे अलमंथू भवति, णो अप्पणो, एगे अप्पणोवि अलमंथू भवति, परस्सवि, एगे णो अप्पणो अलमंथू भवति, णो परस्स।
अलमस्तु-पद
265. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपना निग्रह करने में समर्थ होते हैं, किन्तु दूसरे का निग्रह करने में समर्थ नहीं होते, 2. कुछ पुरुष दूसरे का निग्रह करने में समर्थ होते हैं, किन्तु अपना निग्रह करने में नहीं, 3. कुछ पुरुष अपना भी निग्रह करने में समर्थ होते हैं और दूसरे का भी निग्रह करने में समर्थ होते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपना निग्रह करने में समर्थ होते हैं और न दूसरे का निग्रह करने में समर्थ होते हैं।
उज्जु-वंक-पदं
266. चत्तारि मग्गा पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जू, उज्जू णाममेगे वंके, वंके णाममेगे उज्जू, वंके णाममेगे वंके। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उज्जू णाममेगे उज्जू, उज्जू णाममेगे वंके, वंके णाममेगे उज्जू, वंके णाममेगे वंके।
ॠजु-वक्र-पद
266. मार्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मार्ग ॠजु लगते हैं और ॠजु ही होते हैं, 2. कुछ मार्ग ॠजु लगते हैं, किन्तु वास्तव में वक्र होते हैं, 3. कुछ मार्ग वक्र लगते हैं, किन्तु वास्तव में ॠजु होते हैं, 4. कुछ मार्ग वक्र लगते हैं और वक्र ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ॠजु लगते हैं और ॠजु ही होते हैं, 2. कुछ पुरुष ॠजु लगते हैं, किन्तु वास्तव में वक्र होते हैं, 3. कुछ पुरुष वक्र लगते हैं, किन्तु वास्तव में ॠजु होते हैं, 4. कुछ पुरुष वक्र लगते हैं और वक्र ही होते हैं।
खेम-अखेम-पदं
267. चत्तारि मग्गा पण्णत्ता, तं जहा- खेमे णाममेगे खेमे, खेमे णाममेगे अखेमे, अखेमे णाममेगे खेमे, अखेमे णाममेगे अखेमे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- खेमे णाममेगे खेमे, खेमे णाममेगे अखेमे, अखेमे णाममेगे खेमे, अखेमे णाममेगे अखेमे।
क्षेम-अक्षेम-पद
267. मार्ग चार प्रकार का होता है- 1. कुछ मार्ग आदि में भी क्षेम (निरुपद्रव) होते हैं और अंत में भी क्षेम होते हैं, 2. कुछ मार्ग आदि में क्षेम होते हैं, किन्तु अंत में अक्षेम होते हैं, 3. कुछ मार्ग आदि में अक्षेम होते हैं और अंत में क्षेम होते हैं, 4. कुछ मार्ग न आदि में क्षेम होते हैं और न अंत में क्षेम होते है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष आदि में भी क्षेम होते हैं और अंत में भी क्षेम होते हैं, 2. कुछ पुरुष आदि में क्षेम होते हैं, किन्तु अंत में अक्षेम होते हैं, 3. कुछ पुरुष आदि में अक्षेम होते हैं किन्तु अंत में क्षेम होते है, 4. कुछ पुरुष न आदि में क्षेम होते हैं और न अंत में क्षेम होते हैं।
268. चत्तारि मग्गा पण्णत्ता, तं जहा- खेमे णाममेगे खेमरूवे, खेमे णाममेगे अखेमरूवे, अखेमे णाममेगे खेमरूवे, अखेमे णाममेगे अखेमरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- खेमे णाममेगे खेमरूवे, खेमे णाममेगे अखेमरूवे, अखेमे णाममेगे खेमरूवे, अखेमे णाममेगे अखेमरूवे।
268. मार्ग चार प्रकार का होता है- 1. कुछ मार्ग क्षेम और क्षेम रूप वाले होते हैं, 2. कुछ मार्ग क्षेम और अक्षेम रूप वाले होते हैं, 3. कुछ मार्ग अक्षेम और क्षेम रूप वाले होते हैं। 4. कुछ मार्ग अक्षेम और अक्षेम रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष क्षेम और क्षेम रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष क्षेम और अक्षेम रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अक्षेम और क्षेम रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अक्षेम और अक्षेम रूप वाले होते हैं।
वाम-दाहिण-पदं
269. चत्तारि संवुक्का पण्णत्ता, तं जहा- वामे णाममेगे वामावत्ते, वामे णाममेगे दाहिणावत्ते, दाहिणे णाममेगे वामावत्ते, दाहिणे णाममेगे दाहिणावत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वामे णाममेगे वामावत्ते, वामे णाममेगे दाहिणावत्ते, दाहिणे णाममेगे वामावत्ते, दाहिणे णाममेगे दाहिणावत्ते।
वाम-दक्षिण-पद
269. शंख चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ शंख वाम (टेढे) और वामावर्त (बाईं ओर घुमाव वाले) होते हैं, 2. कुछ शंख वाम और दक्षिणावर्त (दाईं ओर घुमाव वाले) होते हैं, 3. कुछ शंख दक्षिण (सीधे) और वामावर्त होते हैं, 4. कुछ शंख दक्षिण और दक्षिणावर्त होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष वाम और वामावर्त होते हैं-स्वभाव से भी वक्र होते हैं और प्रवृत्ति से भी वक्र होते हैं, 2. कुछ पुरुष वाम और दक्षिणावर्त्त होते हैं-स्वभाव से वक्र होते हैं, किन्तु कारणवश प्रवृत्ति में सरल होते हैं, 3. कुछ पुरुष दक्षिण और दक्षिणावर्त होते हैं-स्वभाव से भी सरल होते हैं और प्रवृत्ति से भी सरल होते हैं, 4. कुछ पुरुष दक्षिण और वामावर्त होते हैं-स्वभाव से सरल होते हैं किन्तु कारणवश प्रवृत्ति में वक्र होते हैं।
270. चत्तारि धूमसिहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता। एवामेव चत्तारि इत्थीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता।
270. धूम-शिखा चार प्रकार की होती हैं- 1. कुछ धूमशिखा वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ धूमशिखा वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ धूमशिखा दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ धूमशिखा दक्षिण और वामावर्त होती हैं। इसी प्रकार स्त्रियां भी चार प्रकार की होती है- 1. कुछ स्त्रियां वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ स्त्रियां वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ स्त्रियां दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ स्त्रियां दक्षिण और वामावर्त होती हैं।61
271. चत्तारि अग्गिसिहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता। एवामेव चत्तारि इत्थीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता।
271. अग्निशिखा चार प्रकार की होती हैं-1. कुछ अग्निशिखा वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ अग्निशिखा वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ अग्निशिखा दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ अग्निशिखा दक्षिण और वामावर्त होती हैं। इसी प्रकार स्त्रियां भी चार प्रकार की होती हैं-1. कुछ स्त्रियां वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ स्त्रियां वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ स्त्रियां दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ स्त्रियां दक्षिण और वामावर्त होती हैं।62
272. चत्तारि वायमंडिया पण्णत्ता, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता। एवामेव चत्तारि इत्थीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- वामा णाममेगा वामावत्ता, वामा णाममेगा दाहिणावत्ता, दाहिणा णाममेगा वामावत्ता, दाहिणा णाममेगा दाहिणावत्ता।
272. वातमंडलिका चार प्रकार की होती हैं- 1. कुछ वातमंडलिका वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ वातमंडलिका वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ वातमंडलिका दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ वातमंडलिका दक्षिण और वामावर्त होती हैं। इसी प्रकार स्त्रियां भी चार प्रकार की होती हैं-1. कुछ स्त्रियां वाम और वामावर्त होती हैं, 2. कुछ स्त्रियां वाम और दक्षिणावर्त होती हैं, 3. कुछ स्त्रियां दक्षिण और दक्षिणावर्त होती हैं, 4. कुछ स्त्रियां दक्षिण और वामावर्त होती हैं।63
273. चत्तारि वणसंडा पण्णत्ता, तं जहा- वामे णाममेगे वामावत्ते, वामे णाममेगे दाहिणावत्ते, दाहिणे णाममेगे वामावत्ते, दाहिणे णाममेगे दाहिणावत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वामे णाममेगे वामावत्ते, वामे णाममेगे दाहिणावत्ते, दाहिणे णाममेगे वामावत्ते, दाहिणे णाममेगे दाहिणावत्ते।
273. वनषण्ड (उद्यान) चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वनषण्ड वाम और वामावर्त होते हैं, 2. कुछ वनषण्ड वाम और दक्षिणावर्त होते हैं, 3. कुछ वनषण्ड दक्षिण और दक्षिणावर्त होते हैं, 4. कुछ वनषण्ड दक्षिण और वामावर्त होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष वाम और वामावर्त होते हैं, 2. कुछ पुरुष वाम और दक्षिणावर्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष दक्षिण और दक्षिणावर्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष दक्षिण और वामावर्त होते हैं।
णिग्गंथ-णिग्गंथी-पदं
274. चउहिं ठाणेहिं णिग्गंथे णिग्गंथिं आलवमाणे वा संलवमाणे वा णातिक्कमंति, तं जहा- 1. पंथं पुच्छमाणे वा, 2. पंथं देसमाणे वा, 3. असणं वा पाणं वा खाइमं वा साइमं वा दलेमाणे वा, 4. असणं वा पाणं वा खाइमं वा साइमं वा दलावेमाणे वा।
निर्ग्रन्थ-निर्ग्रन्थी-पद
274. निर्ग्रन्थ चार कारणों से निर्ग्रन्थी के साथ आलाप-संलाप करता हुआ आचार का अतिक्रमण नहीं करता- 1. मार्ग पूछता हुआ, 2. मार्ग बताता हुआ, 3. अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य देता हुआ, 4. गृहस्थों के घर से अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य दिलाता हुआ।
तमुक्काय-पदं
275. तमुक्कायस्स णं चत्तारि णाम-धेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- तमेति वा, तमुक्कातेति वा, अंधकारेति वा, महंधकारेति वा।
तमस्काय-पद
275. तमस्काय के चार नाम हैं- 1. तम, 2. तमस्काय, 3. अंधकार, 4. महाअंधकार।64
276. तमुक्कायस्स णं चत्तारि णाम-धेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- लोगंधगारेति वा, लोगतमसेति वा, देवंधगारेति वा, देवतमसेति वा।
276. तमस्काय के चार नाम हैं- 1. लोकांधकार, 2. लोकतमस, 3. देवांधकार, 4. देवतमस।65
277. तमुक्कायस्स णं चत्तारि णाम-धेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- वातफलिहेति वा, वातफलिहखोभेति वा, देवरण्णेति वा, देववूहेति वा।
277. तमस्काय के चार नाम हैं- 1. वातपरिघ, 2. वातपरिघक्षोभ, 3. देवारण्य, 4. देवव्यूह।66
278. तमुक्काते णं चत्तारि कप्पे आवरित्ता चिट्ठति, तं जहा- सोधम्मीसाणं सणंकुमार-माहिंदं।
278. तमस्काय के चार कल्पों को आवृत किए हुए हैं- 1. सौधर्म, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र।
दोस-पदं
279. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- संपागडपडिसेवी णाममेगे, पच्छण्णपडिसेवी णाममेगे, पडुप्पण्णणंदी णाममेगे, णिस्सरणणंदी णाममेगे।
दोष-पद
279. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. प्रगट में दोष सेवन करने वाला, 2. छिपकर दोष सेवन करने वाला, 3. इष्ट वस्तु की उपलब्धि होने पर आनन्द मनाने वाला, 4 दूसरों के चले जाने पर आनन्द मनाने वाला अथवा अकेले में आनन्द मनाने वाला।
जय-पराजय-पदं
280. चत्तारि सेणाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जइत्ता णाममेगा, णो पराजिणित्ता, पराजिणित्ता णाममेगा, णो जइत्ता, एगा जइत्तावि, पराजिणित्तावि, एगा णो जइत्ता, णो पराजिणित्ता। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जइत्ता णाममेगा, णो पराजिणित्ता, पराजिणित्ता णाममेगा, णो जइत्ता, एगे जइत्तावि, पराजिणित्तावि, एगे णो जइत्ता, णो पराजिणित्ता।
जय-पराजय-पद
280. सेना चार प्रकार की होती है- 1. कुछ सेनाएं विजय करती हैं, किन्तु पराजित नहीं होतीं, 2. कुछ सेनाएं पराजित होती हैं, किन्तु विजय नहीं पातीं, 3. कुछ सेनाएं कभी विजय करती हैं और कभी पराजित हो जाती हैं, 4. कुछ सेनाएं न विजय ही करती हैं और न पराजित ही होती हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष (कष्टों पर) विजय पाते हैं पर (उनसे) पराजित नहीं होते-जैसे श्रमण भगवान् महावीर, 2. कुछ पुरुष (कष्टों से) पराजित होते हैं पर (उनसे) विजय नहीं पाते-जैसे कुण्डरीक, 3. कुछ पुरुष (कष्टों पर) कभी विजय पाते हैं कौर कभी उनसे पराजित हो जाते हैं-जैसे शैलक राजर्षि, 4. कुछ पुरुष न (कष्टों पर) विजय ही पाते है और न (उनसे) पराजित ही होते हैं।
281. चत्तारि सेणाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- जइत्ता णाममेगा जयइ, जइत्ता णाममेगा पराजिणति, पराजिणित्ता णाममेगा जयइ, पराजिणित्ता णाममेगा पराजिणति। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जइत्ता णाममेगा जयति, जइत्ता णाममेगा पराजिणति, पराजिणित्ता णाममेगा जयति, पराजिणित्ता णाममेगा पराजिणति।
281. सेना चार की प्रकार होती हैं- 1. कुछ सेनाए जीतकर जीतती हैं, 2. कुछ सेनाएं जीतकर भी पराजित होती हैं, 3. कुछ सेनाएं पराजित होकर भी जीतती हैं, 4. कुछ सेनाएं पराजित होकर पराजित होती हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जीतकर जीतते हैं, 2. कुछ पुरुष जीतकर भी पराजित होते हैं, 3. कुछ पुरुष पराजित होकर भी जीतते हैं, 4. कुछ पुरुष पराजित होकर पराजित होते हैं।
माया-पदं
282. चत्तारि केतणा पण्णत्ता, तं जहा- वंसीमूलकेतणए, मेंढविसाणकेतणए, गोमुत्तिकेतणए, अवलेहणियकेतणए। एवामेव चउविधा माया पण्णत्ता, तं जहा- वंसीमूलकेतणासमाणा, मेंढविसाण-केतणासमाणा, गोमुत्तिकेतणासमाणा, अवलेहणिय-केतणासमाणा। 1. वंसीमूलकेतणासमाणं मायमणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, णेरइएसु उववज्जति, 2. मेंढविसाणकेतणासमाणं माय-मणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, तिरिक्ख-जोणिएसु उववज्जति, 3. गोमुत्ति केतणासमाणं मायमणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, मणुस्सेसु उववज्जति, 4. अवलेहणिय केतणासमाणं मायम-णुपविट्ठे जीवे कालं करेति, देवेसु उववज्जति।
माया-पद
282. केतन (वक्र) चार प्रकार का होता है-1. वंशीमूल-बांस की जड़, 2. मेष-विषाण-मेंढे का सींग, 3. गोमूत्रिका-चलते बैल के मूत्र की धार, 4. अवलेखनिका-छिलते हुए बांस आदि की पतली छाल। इसी प्रकार माया भी चार प्रकार की होती है- 1. वंशीमूल के समान-अनन्तानुबन्धी, 2. मेषविषाण के समान-अप्रत्याख्यानावरण, 3. गो-मूत्रिका के समान-प्रत्याख्यानावरण, 4. अवलेखनिका के समान-संज्वलन। 1. वंशीमूल के समान माया में प्रवर्तमान जीव मरकर नरक में उत्पन्न होता है, 2. मेष-विषाण के समान माया में प्रवर्त-मान जीव मरकर तिर्यक्योनि में उत्पन्न होता है, 3. गो-मूत्रिका के समान माया में प्रवर्त-मान जीव मरकर मनुष्य गति में उत्पन्न होता है, 4. अवलेखनिका के समान माया में प्रवर्तमान जीव मरकर देवगति में उत्पन्न होता है।67
माण-पदं
283. चत्तारि थंभा पण्णत्ता, तं जहा- सेलथंभे, अट्ठिथंभे, दारुथंभे, तिणिसलताथंभे। एवामेव चउव्विधे माणे पण्णत्ते, तं जहा- सेलथंभसमाणे, अट्ठिथंभसमाणे, दारुथंभसमाणे, तिणिसलताथंभ-समाणे।
मान-पद
283. स्तंभ चार प्रकार का होता है- 1. शैल-स्तंभ-पत्थर का खम्भा, 2. अस्थि-स्तंभ-हाड का खम्भा, 3. दारु-स्तंभ-काठ का खम्भा, 4. तिनिशलता-स्तंभ-सीसम की जाति के वृक्ष की लता (लकड़ी) का खम्भा। इसी प्रकार मान भी चार प्रकार का होता है- 1. शैल-स्तम्भ के समान-अनन्तानुबन्धी, 2. अस्थि-स्तम्भ के समान-अप्रत्याख्यानावरण, 3. दारु-स्तम्भ के समान-प्रत्याख्यानावरण, 4. तिनिशलता-स्तम्भ के समान-संज्वलन। 1. शैल-स्तम्भ के समान मान में प्रवर्तमान जीव मरकर नरक में उत्पन्न होता है, 2. अस्थि-स्तम्भ के समान मान में प्रवर्तमान जीव मरकर तिर्यक्-योनि में उत्पन्न होता है, 3. दारु-स्तम्भ के समान मान में प्रवर्तमान जीव मरकर मनुष्य गति में उत्पन्न होता है, 4. तिनिशलता-स्तम्भ के समान मान में प्रवर्तमान जीव मरकर देवगति में उत्पन्न होता है।68
लोभ-पदं
284. चत्तारि वत्था पण्णत्ता, तं जहा- किमिरागरत्ते, कद्दमरागरत्ते, खंजणरागरत्ते, हलिद्दारागरत्ते। एवामेव चउव्विधे लोभे पण्णत्ते, तं जहा- किमिरागरत्तवत्थसमाणे, कद्दमरागरत्त-वत्थसमाणे, खंजणरागरत्तवत्थसमाणे, हलिद्दरागरत्त-वत्थसमाणे। 1. किमिरागरत्तवत्थसमाणं लोभ-मणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, णेरइएसु उववज्जइ, 2. कद्दमरागरत्तवत्थ-समाणं लोभ-मणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, तिरिक्खजोणितेसु उववज्जइ, 3. खंजणरागरत्त-वत्थसमाणं लोभ-मणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, मणुस्सेसु उववज्जइ0, 4. हलिद्दरागरत्तवत्थसमाणं लोभमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, देवेसु उववज्जइ।
लोभ-पद
284. वस्त्र चार प्रकार का होता है- 1. कृमिरागरक्त-कृमियों के रञ्जक रस में रंगा हुआ वस्त्र, 2. कर्दमराग-रक्त-कीचड़ से रंगा हुआ वस्त्र, 3. खञ्जनरागरक्त-काजल के रंग से रंगा हुआ वस्त्र, 4. हरिद्रारागरक्त-हल्दी के रंग से रंगा हुआ वस्त्र। इसी प्रकार लोभ भी चार प्रकार का होता है- 1. कृमिरागरक्त के समान-अनन्तानुबन्धी, 2. कर्दमरागरक्त के समान-अप्रत्याख्यानावरण, 3. खञ्जनरागरक्त के समान-प्रत्याख्यानावरण, 4. हरिद्रारागरक्त के समान-संज्वलन। 1. कृमिरागरक्त के समान लोभ में प्रवर्तमान जीव मरकर नरक में उत्पन्न होता है, 2. कर्दमरागरक्त के समान लोभ में प्रवर्तमान जीव मरकर तिर्यक्-योनि में उत्पन्न होता है, 3. खञ्जनरागरक्त के समान लोभ में प्रवर्तमान जीव मरकर मनुष्य गति में उत्पन्न होता है, 4. हरिद्रारागरक्त के समान लोभ में प्रवर्तमान जीव मरकर देव गति में उत्पन्न होता है।69
संसार-पदं
285. चउव्विहे संसारे पण्णत्ते, तं जहा- णेरइयसंसारे, तिरिक्खजोणियसंसारे, मणुस्ससंसारे, देवसंसारे।
संसार-पद
285. संसार (उत्पत्ति स्थान में गमन) चार प्रकार का होता है- 1. नैरयिकसंसार, 2. तिर्यक्योनिकसंसार, 3. मनुष्यसंसार, 4. देवसंसार।
286. चउव्विहे आउए पण्णत्ते, तं जहा-णेरइआउए, तिरिक्खजोणि- आउए, मणुस्साउए, देवाउए।
286. आयुष्य चार प्रकार का होता है- 1. नैरयिक-आयुष्य, 2. तिर्यक्योनिकआयुष्य, 3. मनुष्य-आयुष्य, 4. देव-आयुष्य।
287. चउव्विहे भवे पण्णत्ते, तं जहा- णेरइयभवे, तिरिक्खजोणियभवे, मणुस्सभवे, देवभवे।
287. भव (उत्पत्ति) चार प्रकार का होता है-1. नैरयिक भव, 2. तिर्यक्-योनिक भव, 3. मनुष्य भव, 4. देव भव।
आहार-पदं
288. चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा-असणे, पाणे, खाइमे, साइमे।
आहार-पद
288. आहार चार प्रकार का होता है- 1. अशन-अन्न आदि, 2. पान-पानी आदि, 3. खादिम-फल आदि, 4. स्वादिम-ताम्बूल आदि।
289. चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- उवक्खरसंपण्णे, उवक्खडसंपण्णे, सभावसंपण्णे, परिजुसियसंपण्णे।
289. आहार चार प्रकार का होता है- 1. उपस्कर-सम्पन्न-वघार से युक्त, मसाले डालकर छौंका हुआ, 2. उपस्कृत-सम्पन्न-पकाया हुआ, ओदन आदि, 3. स्वभाव-सम्पन्न-स्वभाव से पका हुआ, फल आदि, 4. पर्युषित-सम्पन्न रात वासी रखने से जो तैयार हो।
कम्मावत्था-पदं
290. चउव्विहे बंधे पण्णत्ते, तं जहा-पगतिबंधे, ठितिबंधे, अणुभावबंधे, पदेसबंधे।
कर्मावस्था-पद
290. बंध चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृति-बंध-कर्म-पुद्गलों का स्वभाव बंध, 2. स्थिति-बंध-कर्म-पुद्गलों की काल मर्यादा का बंध, 3. अनुभाव-बंध-कर्म-पुद्गलों के रस का बंध, 4. प्रदेश-बंध-कर्म-पुद्गलों के परमाणु-परिमाण का बंध।70
291. चउव्विहे उवक्कमे पण्णत्ते, तं जहा- बंधणोवक्कमे, उदीरणोवक्कमे, उवसमणोवक्कमे, विप्परिणाम-णोवक्कमे।
291. उपक्रम71 चार प्रकार का होता है- 1. बंधन उपक्रम-बंधन का हेतुभूत जीव-वीर्य या बंधन का प्रारम्भ, 2. उदीरणा उपक्रम-उदीरणा का हेतुभूत जीव-वीर्य या उदीरणा का प्रारम्भ, 3. उपशमन उपक्रम-उपशमन का हेतुभूत जीव-वीर्य या उपशमन का प्रारम्भ, 4. विपरिणामन उपक्रम-विपरिणामन का हेतुभूत जीव-वीर्य या विपरिणामन का प्रारम्भ।
292. बंधणोवक्कमे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पगतिबंधणोवक्कमे, ठितिबंधणो-वक्कमे, अणुभावबंधणोवक्कमे, पदेसबंधणोवक्कमे।
292. बंधन72 उपक्रम चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिबंधन उपक्रम, 2. स्थितिबंधन उपक्रम, 3. अनुभावबंधन उपक्रम, 4. प्रदेशबंधन उपक्रम।
293. उदीरणोवक्कमे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पगतिउदीरणोवक्कमे, ठितिउदीरणो-वक्कमे, अणुभावउदीरणोवक्कमे, पदेसउदीरणोवक्कमे।
293. उदीरणा73 उपक्रम चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिउदीरणा उपक्रम, 2. स्थितिउदीरणा उपक्रम, 3. अनुभावउदीरणा उपक्रम, 4. प्रदेशउदीरणा उपक्रम।
294. उवसामणोवक्कमे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पगतिउवसामणोवक्कमे, ठितिउव-सामणोवक्कमे, अणुभावउवसामणो-वक्कमे, पदेसउवसामणोवक्कमे।
294. उपशमन74 उपक्रम चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिउपशमन उपक्रम, 2. स्थितिउपशमन उपक्रम, 3. अनुभावउपशमन उपक्रम, 4. प्रदेशउपशमन उपक्रम।
295. विप्परिणामणोवक्कमे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पगतिविप्परिणामणोवक्कमे, ठिति-विप्परिणामणोवक्कमे, अणुभाव-विप्परिणामणोवक्कमे, पएस-विप्परिणामणोवक्कमे।
295. विपरिणामन75 उपक्रम चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिविपरिणामन उपक्रम, 2. स्थितिवि-परिणामन उपक्रम, 3. अनुभावविपरिणामन उपक्रम, 4. प्रदेशविपरिणामन उपक्रम।
296. चउव्विहे अप्पाबहुए पण्णत्ते, तं जहा- पगतिअप्पाबहुए, ठितिअप्पाबहुए, अणुभावअप्पाबहुए, पएसअप्पाबहुए।
296. अल्पबहुत्व76 चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिअल्पबहुत्व, 2. स्थितिअल्पबहुत्व, 3. अनुभावअल्पबहुत्व, 4. प्रदेशअल्पबहुत्व।
297. चउव्विहे संकमे पण्णत्ते, तं जहा- पगतिसंकमे, ठितिसंकमे, अणुभावसंकमे, पएससंकमे।
297. संक्रम77 चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिसंक्रम, 2. स्थितिसंक्रम, 3. अनुभावसंक्रम, 4. प्रदेशसंक्रम।
298. चउव्विहे णिधत्ते पण्णत्ते, तं जहा- पगतिणिधत्ते, ठितिणिधत्ते, अणुभावणिधत्ते, पएसणिधत्ते।
298. निधत्त78 चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृतिनिधत्त, 2. स्थितिनिधत्त, 3. अनुभावनिधत्त, 4. प्रदेशनिधत्त।
299. चउव्विहे णिगायिते पण्णत्ते, तं जहा- पगतिणिगायिते, ठितिणिगायिते, अणुभावणिगायिते, पएसणिगायिते।
299. निकाचित79 चार प्रकार का होता है- 1. प्रकृति निकाचित, 2. स्थिति निकाचित, 3. अनुभाव निकाचित, 4. प्रदेश निकाचित।
संखा-पदं
300. चत्तारि एक्का पण्णत्ता, तं जहा- दविएक्कए, माउएक्कए, पज्जवेक्कए, संगहेक्कए।
संख्या-पद
300. एक चार प्रकार का होता है- 1. द्रव्य एक-द्रव्यत्व की दृष्टि से द्रव्य एक है, 2. मातृका पद एक-सब नयों का बीजभूत मातृका पद (उत्पाद व्यय ध्रौव्यात्मक त्रिपदी) एक है, 3. पर्याय एक-पर्यायत्व की दृष्टि से पर्याय एक है, 4. संग्रह एक-संग्रह की दृष्टि से बहु में भी एक वचन का प्रयोग होता है।
301. चत्तारि कती पण्णत्ता, तं जहा-दवितकती, माउयकती, पज्जवकती, संगहकती।
301. कति (अनेक) चार प्रकार का होता है- 1. द्रव्य कति-द्रव्य-व्यक्ति की दृष्टि से द्रव्य अनेक हैं, 2. मातृका कति-विविध नयों की दृष्टि से मातृका अनेक हैं, 3. पर्याय कति-पर्याय व्यक्ति की दृष्टि से पर्याय अनेक हैं, 4. संग्रह कति-अवान्तर जातियों की दृष्टि से संग्रह अनेक हैं।
302. चत्तारि सव्वा पण्णत्ता, तं जहा-णामसव्वए, ठवणसव्वए, आएससव्वए, णिरवसेससव्वए।
302. सर्व चार प्रकार का होता है- 1. नाम सर्व-किसी का नाम सर्व रख दिया वह, केवल नाम से सर्व होता है, 2. स्थापना सर्व-किसी वस्तु में सर्व का आरोप किया जाए वह, स्थापना सर्व है, 3. आदेश सर्व-अपेक्षा की दृष्टि से सर्व, जैसे कुछ कार्य शेष रहने पर भी कहा जाता है सारा काम कर डाला, 4. निरवशेष सर्व-वह सर्व जिसमें कोई शेष न रहे, वास्तविक सर्व।
कूड-पदं
303. मानुषोत्तर पर्वत के चारों दिशा कोणों में चार कूट हैं- 1. रत्नकूट-दक्षिण-पूर्व में, 2. रत्नोच्चय-कूट-दक्षिण-पश्चिम में, 3. सर्वरत्नकूट-पूर्वोत्तर में, 4. रत्नसंचयकूट-पश्चिमोत्तर में।
कूट-पद
303. माणुसुत्तरस्स णं पव्वयस्स चउदिसिं चत्तारि कूडा पण्णत्ता, तं जहा- रयणे, रतणुच्चए, सव्वरयणे, रतणसंचए।
कालचक्क-पदं
304. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवतेसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसमसुसमाए समाए चत्तारि सागरोवमकोडा-कोडीओ कालो हुत्था।
कालचक्र-पद
304. जम्बूद्वीप द्वीप के भारत और ऐरवत क्षेत्रों में अतीत उत्सर्पिणी के 'सुषम-सुषमा' नामक आरे का कालमान चार कोडा-कोडी सागरोपम था।
305. जंबुद्दीवे दीवे भरहेवतेसु वासेसु इमीसे ओसप्पिणीए सुसमसुसमाए समाए चत्तारि सागरोवमकोडा-कोडीओ कालो पण्णत्तो।
305. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्रों में इस अवसर्पिणी के 'सुषम-सुषमा' नामक आरे का कालमान चार कोडा-कोडी सागरोपम था।
306. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु आगमेस्साए उस्सप्पिणीए सुसम-सुसमाए समाए चत्तारि सागरोवम-कोडाकोडीओ कालो भविस्सइ।
306. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत और ऐरवत क्षेत्रों में आगामी उत्सर्पिणी के 'सुषम-सुषमा' नामक आरे का कालमान चार कोडा-कोडी सागरोपम होगा।
अकम्मभूमी-पदं
307. जंबुद्दीवे दीवे देवकुरुउत्तरकुरु-वज्जाओ चत्तारि अकम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- हेमवते, हेरण्णवते, हरिवरिसे, रम्मगवरिसे। चत्तारि वट्टवेयड्ढपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- सद्दावाती, वियडावाती, गंधावाती, मालवंतपरिताते। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- साती पभासे अरुणे पउमे।
अकर्मभूमि-पद
307. जम्बूद्वीप द्वीप में देवकुरु और उत्तर-कुरु को छोड़कर चार अकर्म-भूमियां हैं- 1. हैमवत, 2. हैरण्यवत, 3. हरिवर्ष, 4. रम्यक्वर्ष। उनमें चार वैताढ्य पर्वत हैं- 1. शब्दापाती, 2. विकटापाती, 3. गंधापाती, 4. माल्यवत्पर्याय। वहां पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं- 1. स्वाति, 2. प्रभास, 3. अरुण, 4. पद्म।
महाविदेह-पदं
308. जंबुद्दीवे दीवे महाविदेहे वासे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पुव्वविदेहे, अवरविदेहे, देवकुरा, उत्तरकुरा।
महाविदेह-पद
308. महाविदेह क्षेत्र के चार प्रकार हैं- 1. पूर्वविदेह, 2. अपरविदेह, 3. देवकुरु, 4. उत्तरकुरु।
पव्वय-पदं
309. सव्वेवि णं णिसढणीलवंतवास-हरपव्वता चत्तारि जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, चत्तारि गाउसयाइं उव्वेहेणं पण्णत्ता।
पर्वत-पद
309. सब निषध और नीलवत् वर्षधर पर्वतों की ऊंचाई चार सौ योजन की है और चार सौ कोस तक वे भूमि में अवस्थित हैं।
310. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए उत्तरकूले चत्तारि वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा- चित्तकूडे, पम्हकूडे, णलिणकूडे, एगसेले।
310. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व भाग में और सीता महानदी के उत्तरकूल में चार वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. चित्रकूट, 2. पक्ष्मकूट, 3. नलिनकूट, 4. एकशैल।
311. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए दाहिणकूले चत्तारि वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा- तिकूडे, वेसमणकूडे, अंजणे, मातंजणे।
311. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व भाग में और सीता महानदी के दक्षिणकूल में चार वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. त्रिकूट, 2. वैश्रवणकूट, 3. अञ्जन, 4. माताञ्जन।
312. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओदाए महाणदीए दाहिणकूले चत्तारि वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा-अंकावती, पम्हावती, आसीविसे, सुहावहे।
312. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम भाग में और सीतोदा महानदी के दक्षिण कूल में चार वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. अंकावती, 2. पक्ष्मावती, 3. आशीविष, 4. सुखावह।
313. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओदाए महाणदीए उत्तरकूले चत्तारि वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा- चंदपव्वते, सूरपव्वते, देवपव्वते, णागपव्वते।
313. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम भाग में और सीतोदा महानदी के उत्तर- कूल में चार वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. चन्द्रपर्वत, 2. सूरपर्वत, 3. देवपर्वत, 4. नागपर्वत।
314. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स चउसु विदिसासु चत्तारि वक्खार-पव्वया पण्णत्ता, तं जहा- सोमणसे, विज्जुप्पभे, गंधमायणे, मालवंते।
सलागा-पुरिस-पदं
315. जंबुद्दीवे दीवे महाविदेहे वासे जहण्णपए चत्तारि अरहंता चत्तारि चक्कवट्टी चत्तारि बलदेवा चत्तारि वासुदेवा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
शलाका-पुरुष-पद
315. जम्बूद्वीप द्वीप के महाविदेह क्षेत्र में कम से कम चार अर्हन्त, चार चक्रवर्ती, चार बलदेव और चार वासुदेव उत्पन्न हुए थे, उत्पन्न होते हैं और उत्पन्न होंगे।
मंदर-पव्वय-पदं
316. जंबुद्दीवे दीवे मंदरे पव्वते चत्तारि वणा पण्णत्ता, तं जहा- भद्दसालवणे, णंदणवणे, सोमणसवणे, पंडगवणे।
मन्दर-पर्वत-पद
316. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के चार वन हैं- 1. भद्रशाल वन, 2. नन्दन वन, 3. सौमनस वन, 4. पण्डक वन।
317. जंबुद्दीवे दीवे मंदरे पव्वते पंडग-वणे चत्तारि अभिसेगसिलाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पंडुकंबलसिला, अइपंडुकंबलसिला, रत्तकंबलसिला, अतिरत्तकंबलसिला।
317. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पण्डक वन में चार अभिषेक शिलाएं हैं- 1. पांडुककंबल शिला, 2. अतिपाण्डुकंबल शिला, 3. रक्तकंबल शिला, 4. अतिरक्तकंबल शिला।
318. मंदरचूलिया णं उवरिं चत्तारि जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
318. मन्दर पर्वत की चूलिका का ऊपरी विष्कंभ (चौड़ाई) चार योजन का है।
धायइसंड-पुक्खरवर-पदं
319. एवं-धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धेवि कालं आदिं करेत्ता जाव मंदर-चूलियत्ति। एवं जाव-पुक्खरवरदीवपच्चत्थिमद्धे जाव मंदरचूलियत्ति-
धातकीषण्ड-पुष्करवर-पद
319. इसी प्रकार धातकीषंड द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध के लिए भी 'सुषम-सुषमा' काल की स्थिति से लेकर मन्दर-चूलिका के ऊपरी विष्कंभ (4।304-318) तक का पाठ समझ लेना चाहिए। पुष्कर-वर-द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध के लिए भी 'सुषम-सुषमा' काल की स्थिति से लेकर मन्दर-चूलिका के ऊपरी विष्कंभ (4/304-318) तक का पाठ समझ लेना चाहिए।
संगहणी-गाहा
1. जंबुद्दीवगआवस्सगं तु कालाओ चूलिया जाव। धायइसंडे पुक्खरवरे य पुव्वावरे पासे।
संग्रहणी-गाथा
जम्बूद्वीप में काल (सुषम-सुषमा) से लेकर मन्दरचूलिका तक होने वाली आवश्यक वस्तुएं धातकीषंड और पुष्करवरद्वीप के पूर्वापर पार्श्वों में सबकी सब होती हैं।
दारं-पदं
320. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स चत्तारि दारा पण्णत्ता, तं जहा- विजये, वेजयंते, जयंते, अपराजिते। ते णं दारा चत्तारि जोयणाइं विक्खं-भेणं, तावइयं चेव पवेसेणं पण्णत्ता। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढीया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- विजते, वेजयंते, जयंते, अपराजिते।
द्वार-पद
320. जम्बूद्वीप द्वीप के चार द्वार हैं- 1. विजय, 2. वैजयन्त, 3. जयन्त, 4. अपराजित।80 उनकी चौड़ाई चार योजन की है और उनका प्रवेश (मुख) भी चार योजन का है, वहां पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं- 1. विजय, 2. वैजयन्त, 3. जयन्त, 4. अपराजित।
अंतरदीव-पदं
321. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं चुल्लहिमवंतस्स वासहर-पव्वयस्स चउसु विदिसासु लवण-समुद्दं तिण्णि-तिण्णि जोयण-सयाइं ओगाहित्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतर-दीवा पण्णत्ता, तं जहा- एगूरुयदीवे, आभासियदीवे, वेसाणियदीवे, णंगोलियदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- एगूरुया, आभासिया, वेसाणिया, णंगोलिया।
अन्तर्द्वीप-पद
321. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में क्षुल्लहिमवत् वर्षधर पर्वत के चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में तीन-तीन सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. एकोरुकद्वीप, 2. आभाषिकद्वीप, 3. वैषाणिकद्वीप, 4. लांगुलिकद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- एकोरुक-एक साथल-घुटने की ऊपरी भाग वाले, आभाषिक-बोलने की अल्प क्षमता वाले या गूंगे, वैषाणिक-सींग वाले, लांगुलिक-पूंछ वाले।
322. तेसि णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं चत्तारि-चत्तारि जोयण-सयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- हयकण्णदीवे, गयकण्णदीवे, गोकण्णदीवे, सक्कुलिकण्णदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विधा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- हयकण्णा, गयकण्णा, गोकण्णा, सक्कुलिकण्णा।
322. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में चार-चार सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. हयकर्णद्वीप, 2. गजकर्णद्वीप, 3. गोकर्णद्वीप, 4. शष्कुलीकर्णद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. हयकर्ण-घोड़े के समान कान वाले, 2. गजकर्ण-हाथी के समान कान वाले, 3. गोकर्ण-गाय के समान कान वाले, 4. शष्कुलीकर्ण-पूड़ी जैसे कान वाले।
323. तेसि णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं पंच-पंच जोयणसयाइं ओगाहित्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतर-दीवा पण्णत्ता, तं जहा- आयंसमुहदीवे, मेंढमुहदीवे, अओमुहदीवे, गोमुहदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- आयंसमुहा, मेंढमुहा, अओमुहा, गोमुहा।0
323. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में पांच-पांच सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. आदर्शमुखद्वीप, 2. मेषमुखद्वीप, 3. अयोमुखद्वीप, 4. गोमुखद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. आदर्शमुख आदर्श के समान मुंह वाले, 2. मेष-मुख मेष के समाने मुंह वाले, 3. अयो-मुख, बकरी के समान मुंह वाले, 4. गो-मुख गो के समान मुंह वाले।
324. तेसि णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं छ-छ जोयणसयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- आसमुहदीवे, हत्थिमुहदीवे, सीहमुहदीवे, वग्घमुहदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- आसमुहा, हत्थिमुहा, सीहमुहा, वग्घमुहा।
324. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों में लवण समुद्र में छह-छह सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. अश्वमुखद्वीप, 2. हस्तिमुखद्वीप, 3. सिंहमुखद्वीप, 4. व्याघ्रमुखद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. अश्वमुख-घोड़े के समान मुंह वाले, 2. हस्तिमुख-हाथी के समान मुंह वाले, 3. सिंहमुख-सिंह के समान मुंह वाले, 4. व्याघ्रमुख-बाघ के समान मुख वाले।
325. तेसि णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं सत्त-सत्त जोयणसयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- आसकण्णदीवे, हत्थिकण्णदीवे, अकण्णदीवे, कण्णपाउरणदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- आसकण्णा, हत्थिकण्णा, अकण्णा, कण्णपाउरणा।
325. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों की ओर लवणसमुद्र में सात-सात सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. अश्वकर्णद्वीप, 2. हस्तिकर्णद्वीप, 3. अकर्णद्वीप, 4. कर्णप्रावरणद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. अश्वकर्ण-घोड़े के समान कान वाले, 2. हस्तिकर्ण-हाथी के समान कान वाले, 3. अकर्ण-बहुत छोटे कान वाले, 4. कर्ण-प्रावरण-विशाल कान वाले।
326. तेसिं णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं अट्ठट्ठ जोयणसयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- उक्कामुहदीवे, मेहमुहदीवे, विज्जुमुहदीवे, विज्जुदंतदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- उक्कामुहा, मेहमुहा, विज्जुमुहा, विज्जुदंता।
326. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों की ओर लवणसमुद्र में आठ-आठ सौ योजन जाने पर वहां चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. उल्कामुखद्वीप, 2. मेषमुखद्वीप, 3. विद्युत्मुखद्वीप, 4. विद्युत्दन्तद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. उल्कामुख-उल्का के समाने दीप्त मुंह वाले, 2. मेघमुख-मेघ के समान मुंह वाले, 3. विद्युत्मुख-बिजली के समान दीप्त मुंह वाले, 4. विद्युत्दन्त-बिजली के समान चमकीले दांत वाले।
327. तेसि णं दीवाणं चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं णव-णव जोयणसयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- घणदंतदीवे, लट्ठदंतदीवे, गूढदंतदीवे, सुद्धदंतदीवे। तेसु णं दीवेसु चउव्विहा मणुस्सा परिवसंति, तं जहा- घणदंता, लट्ठदंता, गूढदंता, सुद्धदंता।
327. उन द्वीपों के चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में नौ-नौ सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. घनदन्तद्वीप, 2. लष्टदन्तद्वीप, 3. गूढदन्तद्वीप, 4. शुद्धदन्तद्वीप। उनमें चार प्रकार के मनुष्य रहते हैं- 1. घनदन्त-सघन दांत वाले, 2. लष्टदन्त-कमनीय दांत वाले, 3. गूढदन्त-गूढ दांत वाले, 4. शुद्धदन्त स्वच्छ दांत वाले।
328. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं सिहरिस्स वासहरपव्वयस्स चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं तिण्णि-तिण्णि जोयणसयाइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चत्तारि अंतरदीवा पण्णत्ता, तं जहा- एगूरुयदीवे, सेसं तहेव णिरवसेसं भाणियव्वं जाव सुद्धदंता।
328. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत में उत्तर में शिखरी वर्षधर पर्वत के चारों दिक्कोणों की ओर लवण-समुद्र में तीन-तीन सौ योजन जाने पर चार अन्तर्द्वीप हैं- 1. एकोरुकद्वीप, 2. आभाषिकद्वीप, 3. वैषाणिकद्वीप, 4. लांगुलिकद्वीप। जितने अन्तर्द्वीप और जितने प्रकार के मनुष्य दक्षिण में हैं, उतने ही अन्तर्द्वीप और उतने ही प्रकार के मनुष्य उत्तर में हैं।
महापायाल-पदं
329. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स बाहि-रिल्लाओ वेइयंताओ चउदिसिं लवणसमुद्दं पंचाणउइं जोयण-सहस्साइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं महतिमहालता महालंजरसंठाणसंठिता चत्तारि महापायाला पण्णत्ता, तं जहा- वलयामुहे, केउए, जूवए, ईसरे। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- काले, महाकाले, वेलंबे, पभंजणे।
महापाताल-पद
329. जम्बूद्वीप द्वीप की बाहरी वेदिका के अंतिम भाग से चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में पिचानबे हजार योजन जाने पर चार महापाताल हैं। वे बहुत विशाल हैं और उनका आकार बड़े घड़े जैसा है। उनके नाम ये है- 1. वड़वामुख (पूर्व में), 2. केतुक (दक्षिण में), 3. यूपक (पश्चिम में), 4. ईश्वर (उत्तर में)। उनमें पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं-1. काल, 2. महाकाल, 3. वेलम्ब, 4. प्रभञ्जन।
आवास-पव्वय-पदं
330. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स बाहि-रिल्लाओ वेइयंताओ चउद्दिसिं लवणसमुद्दं बायालीसं-बायालीसं जोयणसहस्साइं ओगोहत्ता, एत्थ णं चउण्हं वेलंधर णागराईणं चत्तारि आवासपव्वत्ता पण्णत्ता, तं जहा- गोथूभे, उदओभासे, संखे, दगसीमे। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा-गोथूभे, सिवए, संखे, मणोसिलाए।
आवास-पर्वत-पद
330. जम्बूद्वीप द्वीप की बाहरी वेदिका के अन्तिम भाग से चारों दिक्कोणों की ओर लवणसमुद्र में बयालीस-बयालीस हजार योजन जाने पर वेलंधर नागराजों के चार आवास पर्वत हैं- 1. गोस्तूप, 2. उदावभास, 3. शंख, 4. दकसीम। उनमें पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं-1. गोस्तूप, 2. शिव, 3. शंख, 4. मनःशिलाक।
331. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स बाहि-रिल्लाओ वेइयंताओ चउसु विदिसासु लवणसमुद्दं बायालीसं-बायालीसं जोयणसहस्साइं ओगाहेत्ता, एत्थ णं चउण्हं अणुवेलंधर णागराईणं चत्तारि आवासपव्वत्ता पण्णत्ता, तं जहा- कक्कोडए, विज्जुप्पभे, केलासे, अरुणप्पभे। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीता परिवसंति, तं जहा-कक्कोडए, कद्दमए, केलासे, अरुणप्पभे।
331. जम्बूद्वीप द्वीप की बाहरी वेदिका के अन्तिम भाग से चारों दिक्कोणों की ओर लवण समुद्र में बयालीस-बयालीस हजार योजन जाने पर अनुवेलंधर नागराजों के चार आवास पर्वत हैं- 1. कर्कोटक, 2. विद्युत्प्रभ, 3. कैलाश, 4. अरुणप्रभ। उनमें पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं- 1. कर्कोटक, 2. कर्दमक, 3. कैलाश, 4. अरुणप्रभ।
जोइस-पदं
332. लवणे णं समुद्दे चत्तारि चंदा पभासिंसु वा पभासंति वा पभा-सिस्संति वा। चत्तारि सूरिया तविंसु वा तवंति वा तविस्संति वा। चत्तारि कित्तियाओ जाव चत्तारि भरणीओ।
ज्योतिष-पद
332. लवण समुद्र में चार चन्द्रमाओं ने प्रकाश किया था, करते हैं और करेंगे। चार सूर्य तपे थे, तपते हैं और तपेंगे। चार कृत्तिका यावत् चार भरणी तक के सभी नक्षत्रों ने चन्द्रमा के साथ योग किया था, करते हैं और करेंगे।
333. चत्तारि अग्गी जाव चत्तारि जमा।
333. इन नक्षत्रों के अग्नि यावत् यम-ये चार-चार देव हैं।
334. चत्तारि अंगारा जाव चत्तारि भावकेऊ।
334. चार अङ्गार यावत् चार भावकेतु तक के सभी ग्रहों ने चार किया था, करते हैं और करेंगे।
दार-पदं
335. लवणस्स णं समुद्दस्स चत्तारि दारा पण्णत्ता, तं जहा- विजए, वेजयंते, जयंते, अपराजिते। ते णं दारा चत्तारि जोयणाइं विक्खंभेणं तावइयं चेव पवेसेणं पण्णत्ता। तत्थ णं चत्तारि देवा महिड्ढिया जाव पलिओवमट्ठितीया परिवसंति, तं जहा- विजए, वेजयंते, जयंते, अपराजिए।
द्वार-पद
335. लवण समुद्र के चार द्वार हैं- 1. विजय, 2. वैजयन्त, 3. जयन्त, 4. अपराजित। उनकी चौड़ाई चार योजन की है तथा उनका प्रवेश (मुख) भी चार योजन चौड़ा है। उनमें पल्योपम की स्थिति वाले चार महर्द्धिक देव रहते हैं-1. विजय, 2. वैजयन्त, 3. जयन्त, 4. अपराजित।
धायइसंड-पुक्खरवर-पदं
336. धायइसंडे णं दीवे चत्तारि जोयण- सयसहस्साइं चक्कवालविक्खंभेणं पण्णत्ते।
धातकीषण्ड-पुष्करवर-पद
336. धातकीषण्ड द्वीप का चक्रवाल-विष्कंभ (वलय का विस्तार) चार लाख योजन का है।
337. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स बहिया चत्तारि भरहाइं, चत्तारि एरवयाइं। एवं जहा सद्दुदेसए तहेव णिरवसेसं भाणियव्वं जाव चत्तारि मंदरा चत्तारि मंदरचूलियाओ।
337. जम्बूद्वीप के बाहर (धातकीषण्ड तथा अर्ध पुष्करवर द्वीप में) चार भरत और चार ऐरवत हैं। शब्दोद्देशक (दूसरे स्थान के तीसरे उद्देशक) में जो बतलाया है, वह यहां जान लेना चाहिए। (वहां जो दो-दो बताए गए हैं वे यहां चार-चार जान लेने चाहिए)।
णंदीसरवरदीव-पदं
338.णंदीसरवरस्स णं दीवस्स चक्क-वालविक्खंभस्स बहुमज्झदेसभागे चउद्दिसिं चत्तारि अंजणगपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- पुरत्थिमिल्ले अंजणगपव्वते, दाहिणिल्ले अंजणगपव्वते, पच्चत्थिमिल्ले अंजणगपव्वते, उत्तरिल्ले अंजणगपव्वते। ते णं अंजणगपव्वता चउरासीतिं जोयणसहस्साइं उड्ढं उच्चत्तेणं, एगं जोयणसहस्सं उव्वेहेणं, मूले दसजोयणसहस्साइं विक्खंभेणं, तदणंतरं च णं मायाए-मायाए परिहायमाणा-परिहायमाणा उवरिमेगं जोयणसहस्सं विक्खंभेणं पण्णत्ता। मूले इक्कतीसं जोयणसहस्साइं छच्च तेवीसे जोयणसते परिक्खेवेणं, उवरिं तिण्णि-तिण्णि जोयणसहस्साइं एगं च बावट्ठंजोयणसतं परिक्खेवेणं। मूले विच्छण्णा मज्झे संखेत्ता उप्पिं तणुया गोपुच्छसंठाणसंठिता सव्वअंजणमया अच्छा सण्हा लण्हा घट्ठा मट्ठा णीरया णिम्मला णिप्पंका णिक्कंकडच्छाया सप्पभा समिरीया सउज्जोया पासाईया दरिसणीया अभिरूवा पडिरूवा।
नन्दीश्वरवरद्वीप-पद
338. नन्दीश्वरवर द्वीप के चक्रवाल-विष्कंभ के बहुमध्य देशभाग-ठीक बीच में चारों दिशाओं में चार अञ्जन पर्वत हैं- 1. पूर्वी अञ्जन पर्वत, 2. दक्षिणी अञ्जन पर्वत, 3. पश्चिमी अञ्जन पर्वत, 4. उत्तरी अञ्जन पर्वत। उनकी ऊंचाई चौरासी हजार योजन की है। वे एक हजार योजन तक धरती में अवस्थित हैं। मूल में उनका विस्तार दस हजार योजन का है। वह क्रमशः घटते-घटते ऊपरी भाग में एक हजार योजन का रह जाता है। मूल में उनकी परिधि इकतीस हजार छह सौ तेईस योजन और ऊपरी भाग में तीन हजार एक सौ बासठ योजन की है। वे मूल में विस्तृत, मध्य में संक्षिप्त और अंत में पतले हैं। उनका आकार गाय की पूंछ जैसा है। वे नीचे से ऊपर तक अञ्जन रत्नमय हैं। वे स्फटिक की भांति अच्छ-पारदर्शी हैं। वे चिकने, चमकदार, शाण पर घिसे हुए से, प्रमार्जनी से साफ किए हुए से, रज रहित, मल रहित, पंक रहित, निरावरण शोभा वाले, प्रभायुक्त, रश्मियुक्त, उद्योतयुक्त, मन को प्रसन्न करने वाले, दर्शनीय, कमनीय और रमणीय हैं।
339. तेसिं णं अंजणगपव्वयाणं उवरिं बहुसमरमणिज्जा भूमिभागा पण्णत्ता। तेसि णं बहुसमरमणिज्जाणं भूमि-भागाणं बहुमज्झदेसभागे चत्तारि सिद्धायतणा पण्णत्ता। ते णं सिद्धायतणा एगं जोयणसयं आयामेणं, पण्णासं जोयणाइं विक्खंभेणं, बावत्तरिंजोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं। तेसि णं सिद्धायतणाणं चउदिसिं चत्तारि दारा पण्णत्ता, तं जहा- देवदारे, असुरदारे, णागदारे, सुवण्णदारे। तेसु णं दारेसु चउव्विहा देवा परिवसंति, तं जहा- देवा, असुरा, णागा, सुवण्णा। तेसि णं दाराणं पुरतो चत्तारि मुहमंडवा पण्णत्ता। तेसि णं मुहमंडवाणं पुरओ चत्तारि पेच्छाघरमंडवा पण्णत्ता। तेसि णं पेच्छाघरमंडवाणं बहुमज्झ-देसभागे चत्तारि वइरामया अक्खाडगा पण्णत्ता। तेसि णं वइरामयाणं अक्खाडगाणं बहुमज्झदेसभागे चत्तारि मणि-पेढियातो पण्णत्ताओ। तासि णं मणिपेढिताणं उवरिं चत्तारि सीहासणा पण्णत्ता। तेसि णं सिहासणाणं उवरिं चत्तारि विजयदूसा पण्णत्ता। तेसि णं विजयदूसगाणं बहुमज्झ-देसभागे चत्तारि वइरामया अंकुसा पण्णत्ता। तेसु णं वइरामएसु अंकसेसु चत्तारि कुंभिका मुत्तादामा पण्णत्ता। ते णं कुंभिका मुत्तादामा पत्तेयं-पत्तेयं अण्णेहिं तदद्धउच्चत्तपमाणमित्तेहिं चउहिं अद्धकुंभिक्केहिं मुत्तादामेहिं सव्वतो समंता संपरिक्खित्ता। तेसि णं पेच्छाघरमंडवाणं पुरओ चत्तारि मणिपेढियाओ पण्णत्ताओ। तासि णं मणिपेढियाणं उवरिं चत्तारि-चत्तारि चेइयथूभा पण्णत्ता। तेसि णं चेइयभूथाणं पत्तेयं-पत्तेयं चउद्दिसिं चत्तारि मणिपेढियाओ पण्णत्ताओ। तासि णं मणिपेढियाणं उवरिं चत्तारि जिणपडिमाओ सव्वरयणामईओ संपलियंकणिसण्णाओ थूभाभिमुहाओ चिट्ठंति, तं जहा- रिसभा, वद्धमाणा, चंदाणणा, वारिसेणा। तेसि णं चेइयथूभाणं पुरतो चत्तारि मणिपेढियाओ पण्णत्ताओ। तासि णं मणिपेढियाणं उवरिं चत्तारि चेइयरुक्खा पण्णत्ता। तेसि णं चेइयरुक्खाणं पुरओ चत्तारि मणिपेढियाओ पण्णत्ताओ। तासि णं मणिपेढियाणं उवरिं चत्तारि महिंदज्झया पण्णत्ता। तेसि णं महिंदज्झयाणं पुरओ चत्तारि णंदाओ पुक्खरिणीओ पण्णत्ताओ। तासि णं पुक्खरिणीणं पत्तेयं-पत्तेयं चउदिसिं चत्तारि वणसंडा पण्णत्ता, तं जहा- पुरत्थिमे णं, दाहिणे णं, पच्चत्थिमे णं, उत्तरे णं।
339. उन अञ्जन पर्वतों के ऊपर अत्यन्त समतल और रमणीय भूमि-भाग हैं। उनके मध्य में चार सिद्धायतन हैं। वे एक सौ योजन लम्बे, पचास योजन चौड़े और बहत्तर योजन ऊपर की ओर ऊंचे हैं। उन सिद्धायतनों की चारों दिशाओं में चार द्वार हैं- 1. देव द्वार, 2. असुर द्वार, 3. नाग द्वार, 4. सुपर्ण द्वार। उनमें चार प्रकार के देव रहते हैं- 1. देव, 2. असुर, 3. नाग, 4. सुपर्ण। उन द्वारों के आगे चार मुख-मण्डप हैं। उन मुख-मण्डपों के आगे चार प्रेक्षागृह रंगशाला मण्डप हैं। उन प्रेक्षागृह-मण्डपों के मध्य-भाग में चार वज्रमय अक्षवाटक-प्रेक्षकों के लिए बैठने के आसन हैं। उन वज्रमय अक्षवाटकों के बीच में चार मणि-पीठिकाएं हैं। उन मणिपीठिकाओं के ऊपर चार सिंहासन हैं। उन सिंहासनों के ऊपर चार विजय-दूष्य-चंदवा हैं। उन विजयदूष्यों के मध्य भाग में चार वज्रमय अंकुश हैं। उन वज्रमय अंकुशों पर कुंभिक (40-40 मन के) मोतियों की चार मालाएं लटक रही हैं। उन कुंभिक मुक्ता मालाओं में से प्रत्येक माला पर उनकी ऊंचाई से आधी ऊंचाई वाली तथा 20-20 मन के मोतियों की चार मालाएं चारों ओर लिपटी हुई हैं। उन प्रेक्षागृहमण्डपों के आगे चार मणिपीठिकाएं हैं। उन मणिपीठिकाओं पर चार चैत्यस्तूप हैं। उन चैत्य-स्तूपों में से प्रत्येक पर चारों दिशाओं में चार-चार मणिपीठिकाएं हैं। उन मणि पीठिकाओं पर चार जिन प्रतिमाएं हैं, वे सर्व रत्नमय, संपर्यकासन पद्मासन की मुद्रा में अवस्थित हैं। उनका मुंह स्तूपों के सामने है। उनके नाम ये हैं- 1. ॠषभा, 2. वर्द्धमाना, 3. चन्द्रानना, 4. वारिषेणा। उन चैत्यस्तूपों के आगे चार मणि पीठिकाएं हैं। उन पर चार चैत्यवृक्ष हैं। उन चैत्य वृक्षों के आगे चार मणि पीठिकाएं हैं। उन पर चार माहेन्द्र (महान्) ध्वज हैं। उन महेन्द्र-ध्वजों के आगे चार नन्दा-पुष्करिणियां हैं। उन पुष्करिणियों में से प्रत्येक के आगे चारों दिशाओं में चार वनषण्ड हैं- पूर्व में, दक्षिण में, पश्चिम में, उत्तर में।
संगहणी-गाहा
1. पुव्वे णं असोगवणं, दाहिणओ होइ सत्तवण्णवणं। अवरे णं चंपगवणं, चूतवणं उत्तरे पासे॥
संग्रहणी-गाथा
पूर्व में अशोकवन, दक्षिण में सप्तपर्णवन, पश्चिम में चम्पकवन, उत्तर में आम्रवन।
340. तत्थ णं जे से पुरत्थिमिल्ले अंजणगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं चत्तारि णंदाओ पुक्खरिणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णंदुत्तरा, णंदा, आणंदा, णंदिवद्धणा। ताओ णं णंदाओ पुक्खरिणीओ एगं जोयणसयसहस्सं आयामेणं, पण्णासं जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं, दसजोयणसताइं उव्वेहेणं। तासि णं पुक्खरिणीणं पत्तेयं-पत्तेयं चउद्दिसि चत्तारि तिसोवाणपडिरूवगा पण्णत्ता। तेसि णं तिसोवाणपडिरूवगाणं पुरतो चत्तारि तोरणा पण्णत्ता, तं जहा- पुरत्थिमे णं, दाहिणे णं, पच्चत्थिमे णं, उत्तरे णं। तासि णं पुक्खरिणीाणं पत्तेयं-पत्तेयं चउद्दिसिं चत्तारि वणसंडा पण्णत्ता, तं जहा- पुरतो, दाहिणे णं, पच्चत्थिमे णं, उत्तरे णं।
340. पूर्व के अञ्जन पर्वत की चारों दिशाओं में चार नन्दा पुष्करिणियां हैं- 1. नन्दोत्तरा, 2. नन्दा, 3. आनन्दा, 4. नन्दिवर्धना। वे नन्दा पुष्करिणियां एक लाख योजन लम्बी, पचास हजार योजन चौड़ी और हजार योजन गहरी हैं। उन नन्दा पुष्करिणिया में से प्रत्येक के चार दिशाओं में चार त्रि-सोपान पंक्तियां हैं। उन त्रि-सोपान पंक्तियों के आगे चार तोरण द्वार हैं- 1. पूर्व में, 2. दक्षिण में, 3. पश्चिम में, 4. उत्तर में। उन नन्दा पुष्करिणियों में से प्रत्येक के चारों दिशाओं में चार वनषण्ड हैं- पूर्व में, दक्षिण में, पश्चिम में, उत्तर में।
संगहणी-गाहा
1. पुव्वे णं असोगवणं, दाहिणओ होइ सत्तवण्णवणं। अवरे णं चंपगवणं, चूयवणं उत्तरे पासे॥ तासि णं पुक्खरिणीणं बहुमज्झदेसभागे चत्तारि दधिमुहगपव्वया पण्णत्ता। ते णं दधिमुहगपव्वया चउसट्ठिं जोयणसहस्साइं उड्ढं उच्चत्तेणं, एगं जोयणसहस्सं उव्वेहेणं, सव्वत्थ समा पल्लगसंठाणसंठिता; दसजोयण- सहस्साइं विक्खंभेणं एक्कतीसं जोयणसहस्साइं छच्च तेवीसे जोयणसते परिक्खेवेणं, सव्वरयणा- मया अच्छा जाव पडिरूवा। तेसि णं दधिमुहगपव्वताणं उवरिं बहुसमरमणिज्जा भूमिभगा पण्णत्ता। सेसं जहेव अंजणगपव्वताणं तहेव णिरवसेसं भाणियव्वं जाव चूतवणं उत्तरे पासे।
संग्रहणी-गाथा
पूर्व में अशोक वन, दक्षिण में सप्तपर्ण वन, पश्चिम में चम्पक वन, उत्तर में आम्र वन। उन नन्दा पुष्करिणियों के ठीक बीच में चार दधिमुख पर्वत हैं- वे दधिमुख पर्वत 64 हजार योजन ऊंचे और हजार योजन गहरे हैं। वे नीचे, ऊपर और बीच में सब स्थानों में (चौड़ाई की अपेक्षा) समान हैं। उनकी आकृति अनाज भरने के बड़े कोठे के समान हैं। उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। उनकी परिधि 31623 योजन की है। वे सर्व रत्नमय यावत् रमणीय हैं। उन दधिमुख पर्वतों के ऊपर अत्यन्त समतल और रमणीय भू-भाग हैं। शेष वर्णन अंजन पर्वत के समान है।
341. तत्थ णं जे से दाहिणिल्ले अंजणगपव्वते, तस्स णं चउदिसिं चत्तारि णंदाओ पुक्खरिणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भद्दा, विसाला, कुमुदा, पोंडरीगिणी। ताओ णं णंदाओ पुक्खरिणीओ एगं जोयणसयसहस्सं, सेसं तं चेव जाव दधिमुहगपव्वता जाव वणसंडा।
341. दक्षिण के अञ्जन पर्वत की चारों दिशाओं में चार नन्दा पुष्करिणियां हैं- 1. भद्रा, 2. विशाला, 3. कुमुदा, 4. पोंडरीकिणी। शेष वर्णन पूर्व के अञ्जन पर्वत के समान है।
342. तत्थ णं जे से पच्चत्थिमिल्ले अंजणगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं चत्तारि णंदाओ पुक्खरिणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा-णंदिसेणा, अमोहा, गोथूभा, सुदंसणा। सेसं ते चेव, तहेव दधिमुहगपव्वता, तहेव सिद्धाययणा जाव वणसंडा।
342. पश्चिम के अञ्जन पर्वत की चारों दिशाओं में चार नन्दा पुष्करिणियां हैं- 1. नंदिषेणा, 2. अमोघा, 3. गोस्तूपा, 4. सुदर्शना। शेष वर्णन पूर्व के अञ्जन पर्वत के समान है।
343. तत्थ णं जे से उत्तरिल्ले अंजणगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं चत्तारि णंदाओ पुक्खरिणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- विजया, वेजयंती, जयंती, अपराजिता। ताओ णं णंदाओ पुक्खरिणीओ एवं जोयणसयसहस्सं, सेसं तं चेव पमाणं, तहेव दधिमुहगपव्वता, तहेव सिद्धाययणा जाव वणसंडा।
343. उत्तर के अञ्जन पर्वत की चारों दिशाओं में चार नन्दा पुष्करिणियां हैं- 1. विजया, 2. वैजयन्ती, 3. जयन्ती, 4. अपराजिता। शेष वर्णन पूर्व के अञ्जन पर्वत के समान है।
344. णंदीसरवरस्स णं दीवस्स चक्क- वालविक्खंभस्स बहुमज्झदेसभागे चउसु विदिसासु चत्तारि रतिकरग- पव्वता पण्णत्ता, तं जहा- उत्तरपुरत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वए, दाहिणपुरत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वए, दाहिणपच्चत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वए, उत्तरपच्चत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वए। ते णं रतिकरगपव्वता दस जोयण-सयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस गाउयसताइं उव्वेहेणं, सव्वत्थ समा झल्लरि-संठाणसंठिता; दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं, एक्कतीसं जोयणसहस्साइं छच्च तेवीसे जोयणसते परिक्खेवेणं; सव्वरयणामया अच्छा जाव पडिरूवा।
344. नंदीश्वरवर द्वीप के चक्रवाल विष्कंभ (वलय-विस्तार) के ठीक बीच में चारों विदिशाओं में चार रतिकर पर्वत हैं- 1. उत्तर पूर्व में-ईशानकोण में, 2. दक्षिण पूर्व में-आग्नेयकोण में, 3. दक्षिण पश्चिम में-नैॠत्यकोण में, 4. उत्तर पश्चिम में-वायव्यकोण में। वे रतिकर पर्वत हजार योजन ऊंचे और हजार कोस गहरे हैं। वे नीचे, ऊपर और बीच में सब स्थानों में (चौड़ाई की अपेक्षा) समान हैं। उनकी आकृति झल्लरी (झांझ- मंजीरे के समान वर्तुलाकार दो टुकड़ों से बना हुआ बाजा, जो पूजा के समय बजाया जाता है) के समान है। उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। उनकी परिधि 31623 योजन है। वे सर्व रत्नमय यावत् रमणीय हैं।
345. तत्थ णं जे से उत्तरपुरत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं ईसाणस्स देविंदस्स देवरण्णो चउण्ह- मग्गमहिसीणं जंबुद्दीवपमाणाओ चत्तारि रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णंदुत्तरा, णंदा, उत्तरकुरा, देवकुरा। कण्हाए, कण्हराईए, रामाए, रामरक्खियाए।
345. उत्तर-पूर्व के रतिकर पर्वत की चारों दिशाओं में देवराज, देवेन्द्र ईशान की चारों पटरानियों-कृष्णा, कृष्णराजि, रामा और रामरक्षिता के जम्बूद्वीप जितनी बड़ी चार राजधानियां हैं- 1. नंदोत्तरा, 2. नंदा, 3. उत्तरकुरा, 4. देवकुरा।
346. तत्थ णं जे से दाहिणपुरत्थि-मिल्ले रतिकरगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं सक्कस्स देविंदस्स देवरण्णो चउण्ह-मग्गमहिसीणं जंबुद्दीवपमाणाओ चत्तारि रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- समणा, सोमणसा, अच्चिमाली, मणो-रमा। पउमाए, सिवाए, सतीए, अंजूए।
346. दक्षिण-पूर्व के रतिकर पर्वत की चारों दिशाओं में देवराज, देवेन्द्र शक्र की चारों पटरानियों-पद्मा,शिवा, शची और अञ्जू के जम्बूद्वीप जितनी बड़ी चार राजधानियां हैं- 1. समना, 2. सोमनसा, 3. अर्चिमालिनी, 4. मनोरमा।
347. तत्थ णं जे से दाहिणपच्चत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वते, तस्स णं चउद्दिसिं सक्कस्स देविंदस्स देवरण्णो चउण्हमग्गमहिसीणं जंबुद्दीवपमाण-मेत्ताओ चत्तारि रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- भूता, भूतवडेंसा, गोथूभा, सुदंसणा। अमलाए, अच्छराए, णवमियाए, रोहिणीए।
347. दक्षिण-पश्चिम के रतिकर पर्वत की चारों दिशाओं में देवेन्द्र, देवराज शक्र की चारों पटरानियों-अमला, अप्सरा, नवमिता और रोहिणी के जम्बूद्वीप जितनी बड़ी चार राजधानियां हैं- 1. भूता, 2. भूतावतंसा, 3. गोस्तूपा, 4. सुदर्शना।
348. तत्थ णं जे से उत्तरपच्चत्थिमिल्ले रतिकरगपव्वते, तस्स णं चउ-द्दिसिमी-साणस्स देविंदस्स देवरण्णो चउण्हमग्गम-हिसीणं जंबुद्दीवप्पमाण-मेत्ताओ चत्तारि रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रयणा, रतणुच्चया, सव्वरतणा, रतणसंचया। वसूए, वसुगुत्ताए, वसुमित्ताए, वसुंधराए।
348. उत्तर-पश्चिम में रतिकर पर्वत की चारों दिशाओं में देवराज, देवेन्द्र ईशान की चारों पटरानियों-वसु, वसुगुप्ता, वसुमित्रा और वसुंधरा के जम्बूद्वीप जितनी बड़ी चार राजधानियां हैं- 1. रत्ना, 2. रत्नोच्चया, 3. सर्वरत्ना, 4. रत्नसंचया।
सच्च-पदं
349. चउव्विहे सच्चे पण्णत्ते, तं जहा- णामसच्चे, ठवणसच्चे, दव्वसच्चे, भावसच्चे।
सत्य-पद
349. सत्य के चार प्रकार हैं- 1. नामसत्य, 2. स्थापनासत्य, 3. द्रव्यसत्य, 4. भावसत्य।
आजीविय-तव-पदं
350. आजीवियाणं चउव्विहे तवे पण्णत्ते, तं जहा- उग्गतवे, घोरतवे, रसणिज्जूहणता, जिब्भिंदियपडिसंलीणता।
आजीविक-तप-पद
350. आजीविकों के तप के चार प्रकार हैं- 1. उग्रतप-तीन दिन का उपवास, 2. घोरतप, 3. रस-निर्यूहण-घृत आदि रस का परित्याग, 4. जिह्वेन्द्रिय प्रतिसंलीनता-मनोज्ञ और अमनोज्ञ आहार में राग-द्वेष रहित प्रवृत्ति।81
351. चउव्विहे संजमे पण्णत्ते, तं जहा- मणसंजमे, वइसंजमे, कायसंजमे, उवगरणसंजमे।
351. संयम के चार प्रकार हैं- 1. मन-संयम, 2. वाक्-संयम, 3. काय-संयम, 4. उपकरण-संयम।
352. चउव्विधे चियाए पण्णत्ते, तं जहा- मणचियाए, वइचियाए, कायचियाए, उवगरणचियाए।
352. त्याग के चार प्रकार हैं- 1. मन-त्याग, 2. वाक्-त्याग, 3. काय-त्याग, 4. उपकरण-त्याग।
353. चउव्विहा अकिंचणता पण्णत्ता, तं जहा- मणअकिंचणता, वइअकिंचणता, कायअकिंचणता, उवगरणअकिंचणता।
353. अकिञ्चनता के चार प्रकार हैं- 1. मन-अकिञ्चनता, 2. वाक्-अकिञ्चनता, 3. काय-अकिञ्चनता, 4. उपकरण-अकिञ्चनता।
कोह-पदं
354. चत्तारि राईओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पव्वयराई, पुढविराई, वालुयराई, उदगराई। एवामेव चउव्विहे कोहे पण्णत्ते, तं जहा- पव्वयराइसमाणे, पुढविराइसमाणे, वालुयराइसमाणे, उदगराइसमाणे। 1. पव्वयराइसमाणं कोहमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, णेरइएसु उववज्जति, 2. पुढविराइसमाणं कोहमणुप्पविट्ठे जीवे कालं करेइ, तिरिक्खजोणिएसु उववज्जति, 3. वालुयराइसमाणं कोहमणुप्पविट्ठे जीवे कालं करेइ, मणुस्सेसु उववज्जति, 4. उदगराइसमाणं कोहमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, देवेसु उववज्जति।
क्रोध-पद
354. राजि (रेखा) चार प्रकार की होती है- 1. पर्वत-राजि, 2. मृत्तिका-राजि, 3. बालुका-राजि, 4. उदक-राजि। इसी प्रकार क्रोध भी चार प्रकार का होता है- 1. पर्वत-राजि के समान-अनन्तानुबन्धी, 2. मृत्तिका-राजि के समान-अप्रत्याख्यानावरण, 3. बालुका-राजि के समान-प्रत्याख्या-नावरण, 4. उदक-राजि के समान-संज्वलन। 1. पर्वत-राजि के समान क्रोध में अनु-प्रविष्ट (प्रवर्तमान) जीव मरकर नरक में उत्पन्न होता है। 2. मृत्तिका-राजि के समान क्रोध में अनु-प्रविष्ट जीव मरकर तिर्यञ्च योनि में उत्पन्न होता है। 3. बालुका-राजि के समान क्रोध में अनु-प्रविष्ट जीव मरकर मनुष्य योनि में उत्पन्न होता है। 4. उदक-राजि के समान क्रोध में अनु-प्रविष्ट जीव मरकर देवताओं में उत्पन्न होता है।82
भाव-पदं
355. चत्तारि उदगा पण्णत्ता, तं जहा- कद्दमोदए, खंजणोदए, वालुओदए, सेलोदए। एवामेव चउव्विहे भावे पण्णत्ते, तं जहा- कद्दमोदगसमाणे, खंजणोदगसमाणे, वालुओदगसमाणे, सेलोदगसमाणे। 1. कद्दमोदगसमाणं भावमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, णेरइएसु उववज्जति, 2. खंजणोदगसमाणं भावमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, तिरिक्खजोणिएसु उववज्जति, 3. वालुओदगसमाणं भावमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, मणुस्सेसु उववज्जति, 4. सेलोदगसमाणं भावमणुपविट्ठे जीवे कालं करेइ, देवेसु उववज्जति,
भाव-पद
355. उदक चार प्रकार का होता है- 1. कर्द्दम उदक, 2. खञ्जन उदक-चिमटने वाला कीचड़, 3. बालुका उदक, 4. शैल उदक। इसी प्रकार भाव (राग-द्वेषात्मक परिणाम) चार प्रकार का होता है- 1. कर्दम उदक के समान, 2. खञ्जन उदक के समान, 3. बालुका उदक के समान, 4. शैल उदक के समान। 1. कर्दम-उदक के समान भाव में अनु-प्रविष्ट जीव मरकर नरक में उत्पन्न होता है। 2. खञ्जन-उदक के समान भाव में अनु-प्रविष्ट जीव मरकर तिर्यञ्चयोनि में उत्पन्न होता है। 3. बालुका-उदक के समान भाव में अनुप्रविष्ट जीव मरकर मनुष्ययोनि में उत्पन्न होता है। 4. शैल-उदक के समान भाव में अनुप्रविष्ट जीव मरकर देवताओं में उत्पन्न होता है।83
रुत-रूव-पदं
356. चत्तारि पक्खी पण्णत्ता, तं जहा- रुतसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो रुतसंपण्णे, एगे रुतसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो रुतसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रुतसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो रुतसंपण्णे, एगे रुतसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो रुतसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
रुत-रूप-पद
356. पक्षी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पक्षी स्वरसंपन्न होते हैं, पर रूप-संपन्न नहीं होते, 2. कुछ पक्षी रूपसंपन्न होते हैं, पर स्वरसंपन्न नहीं होते, 3. कुछ पक्षी रूपसंपन्न भी होते हैं और स्वरसंपन्न भी होते हैं, 4. कुछ पक्षी रूप-संपन्न भी नहीं होते और स्वरसंपन्न भी नहीं होते। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष स्वरसंपन्न होते हैं, पर रूपसंपन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-संपन्न होते हैं, पर स्वरसंपन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूपसंपन्न भी होते हैं और स्वरसंपन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष रूप-संपन्न भी नहीं होते और स्वरसंपन्न भी नहीं होते।
पत्तिय-अपत्तिय-पदं
357. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पत्तियं करेमीतेगे पत्तियं करेति, पत्तियं करेमीतेगे अप्पत्तियं करेति, अप्पत्तियं करेमीतेगे पत्तियं करेति, अप्पत्तियं करेमीतेगे अप्पत्तियं करेति।
प्रीतिक-अप्रीतिक-पद
357. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रीति (या प्रतीति) करूं ऐसा सोचकर प्रीति ही करते हैं, 2. कुछ पुरुष प्रीति करूं ऐसा सोचकर अप्रीति करते हैं, 3. कुछ पुरुष अप्रीति करूं ऐसा सोचकर प्रीति करते हैं, 4. कुछ पुरुष अप्रीति करूं ऐसा सोचकर अप्रीति ही करते हैं।
358. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पण्णो णाममेगे पत्तियं करेति, णो परस्स, परस्स णाममेगे पत्तियं करेति, णो अप्पणो, एगे अप्पणोवि पत्तियं करेति, परस्सवि, एगे णो अप्पणो पत्तियं करेति, णो परस्स।
358. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष (जो स्वार्थी होते हैं) अपने पर प्रीति (या प्रतीति) करते हैं दूसरों पर नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरों पर प्रीति करते हैं अपने पर नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपने पर भी प्रीति करते हैं और दूसरों पर भी प्रीति करते हैं, 4. कुछ पुरुष अपने पर भी प्रीति नहीं करते तथा दूसरों पर भी प्रीति नहीं करते।
359. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पत्तियं पवेसामीतेगे पत्तियं पवेसेति, पत्तियं पवेसामीतेगे अप्पत्तियं पवेसेति, अप्पत्तियं पवेसामीतेगे पत्तियं पवेसेति, अप्पत्तियं पवेसामीतेगे, अप्पत्तियं पवेसेति।
359. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दूसरे के मन में प्रीति (या विश्वास) उत्पन्न करना चाहते हैं और वैसा कर देते हैं, 2. कुछ पुरुष दूसरे के मन में प्रीति उत्पन्न करना चाहते हैं, किन्तु वैसा कर नहीं पाते, 3. कुछ पुरुष दूसरे के मन में अप्रीति उत्पन्न करना चाहते हैं, किन्तु वैसा कर नहीं पाते, 4. कुछ पुरुष दूसरे के मन में अप्रीति उत्पन्न करना चाहते हैं और वैसा कर देते हैं।84
360. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अप्पणो णाममेगे पत्तियं पवेसेति, णो परस्स, परस्स णाममेगे पत्तियं पवेसेति, णो अप्पणो, एगे अप्पणोवि पत्तियं पवेसेति, परस्सवि, एगे णो अप्पणो पत्तियं पवेसेति, णो परस्स।
360. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपने मन में प्रीति (या विश्वास) का प्रवेश कर पाते हैं, पर दूसरों के मन में नहीं, 2. कुछ पुरुष दूसरों के मन में प्रीति का प्रवेश कर पाते हैं, पर अपने मन में प्रीति का प्रवेश नहीं कर पाते, 3. कुछ पुरुष अपने मन में भी प्रीति का प्रवेश कर पाते हैं और दूसरों के मन में भी प्रीति का प्रवेश कर पाते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपने मन में प्रीति का प्रवेश कर पाते हैं और न दूसरों के मन में भी प्रीति का प्रवेश कर पाते हैं।
उपकार-पदं
361. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- पत्तोवए, पुप्फोवए, फलोवए, छायोवए। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पत्तोवारुक्खसमाणे, पुप्फोवारुक्ख-समाणे, फलोवारुक्खसमाणे, छायोवारुक्खसमाणे।
उपकार-पद
361. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. पत्तों वाले, 2. फूलों वाले, 3. फलों वाले, 4. छाया वाले। इसी प्रकार पुरुष की चार प्रकार के होते हैं- 1. पत्तों वाले वृक्षों के समान-सूत्र के दाता, 2. फूलों वाले वृक्षों के समान-अर्थ के दाता, 3. फलों वाले वृक्षों के समान-सूत्रार्थ का अनुवर्तन और संरक्षण करने वाले, 4. छाया वाले वृक्षों के समान-सूत्रार्थ की सतत उपासना करने वाले।85
आसास-पदं
362. भारण्णं वहमाणस्स चत्तारि आसासा पण्णत्ता, तं जहा- 1. जत्थ णं अंसाओ अंसं साहरइ, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 2. जत्थ वि य णं उच्चारं वा पासवणं वा परिट्ठवेति, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 3. जत्थ वि य णं णागकुमारावासंसि वा सुवण्णकुमारावासंसि वा वासं उवेति, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 4. जत्थ वि य णं आवकहाए चिट्ठति, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते। एवामेव समणोवासगस्स चत्तारि आसासा पण्णत्ता, तं जहा- 1. जत्थ वि य णं सीलव्वत-गुणव्वत- वेरमणं-पच्चक्खाण-पोसहोववासाइं पडिवज्जति, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 2. जत्थ वि य णं सामाइयं देसावगासियं सम्ममणुपालेइ, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 3. जत्थ वि य णं चाउद्दसट्ठमुद्दिट्ठपुण्ण-मासिणीसु पडिपुण्णं पोसहं सम्मं अणुपालेइ, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते, 4. जत्थ वि य णं अपच्छिममारणंतित-संलेहणा-झूसणा-झूसिते भत्तपाण-पडियाइक्खिते पाओवगते कालमण- वकंखमाणे विहरति, तत्थवि य से एगे आसासे पण्णत्ते।
आश्वास-पद
362. भारवाही के लिए चार आश्वास-स्थान (विश्राम) होते हैं- 1. पहला आश्वास तब होता है जब वह भार को एक कंधे से दूसरे कंधे पर रख लेता है, 2. दूसरा आश्वास तब होता है जब वह लघुशंका या बड़ी शंका करता है, 3. तीसरा आश्वास तब होता है जब वह नागकुमार, सुपर्णकुमार आदि के आवासों में (रात्रिकालीन) निवास करता है, 4. चौथा आश्वास तब होता है जब वह कार्य को संपन्न कर भारमुक्त हो जाता है।
इसी प्रकार श्रमणोपासक (श्रावक) के लिए भी चार आश्वास होते हैं- 1. जब वह शीलव्रत, गुणव्रत, विरमण, प्रत्याख्यान और पोषधोपवास को स्वीकार करता है, तब पहला आश्वास होता है, 2. जब वह सामायिक तथा देशावकाशिक व्रत का सम्यक् अनुपालन करता है तब दूसरा आश्वास होता है, 3. जब वह अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या तथा पूर्णिमा के दिन परिपूर्ण-दिन रात भर पौषध का सम्यक् अनुपालन करता है, तब तीसरा आश्वास होता है, 4. जब वह अन्तिम-मारणांतिक-संलेखना की आराधना से युक्त होकर भक्त पान का त्याग कर प्रायोपगमन अनशन को स्वीकार कर मृत्यु के लिए अनुत्सुक होकर विहरण करता है, तब चौथा आश्वास होता है।
उदित-अत्थमित-पदं
363. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उदितोदिते णाममेगे, उदितत्थमिते णाममेगे, अत्थमितोदिते णाममेगे, अत्थमितत्थमिते णाममेगे। भरहे राया चाउरंतचक्कवट्टी णं उदितोदिते, बंभदत्ते णं राया चाउरंतचक्कवट्टी उदितत्थमिते, हरिएसबले णं अणगारे अत्थमितो-दिते, काले णं सोयरिये अत्थमितत्थमिते।
उदित-अस्तमित-पद
363. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष उदितोदित होते हैं, प्रारम्भ में भी उन्नत तथा अन्त में भी उन्नत, जैसे-चतुरंत चक्रवर्ती भरत, 2. कुछ पुरुष उदितास्तमित होते हैं प्रारम्भ में उदित तथा अंत में अनुदित, जैसे-चतुरंत चक्रवर्ती ब्रह्मदत्त, 3. कुछ पुरुष अस्तमितोदित होते हैं प्रारम्भ में अनुन्नत तथा अन्त में उन्नत, जैसे-हरिकेशबल अनगार, 4. कुछ पुरुष अस्तमितास्तमित होते हैं प्रारम्भ में भी अनुन्नत तथा अन्त में भी अनुन्नत, जैसे-काल शौकरिक।
जुम्म-पदं
364. चत्तारि जुम्मा पण्णत्ता, तं जहा- कडजुम्मे, तेयोए, दावरजुम्मे, कलिओए।
युग्म-पद
364. युग्म (राशि-विशेष) चार हैं- 1. कृत-युग्म-जिस राशि में से चार-चार निकालने के बाद शेष चार रहे, 2. त्र्योज-जिस राशि में से चार-चार निकालने के बाद शेष तीन रहे, 3. द्वापर-युग्म-जिस राशि में से चार-चार निकालने के बाद शेष दो रहे, 4. कल्योज-जिस राशि में से चार-चार निकालने के बाद शेष एक रहे।86
365. णेरइयाणं चत्तारि जुम्मा पण्णत्ता, तं जहा- कडजुम्मे, तेओए, दावरजुम्मे, कलिओए।
365. नैरयिकों के चार युग्म होते हैं- 1. कृत-युग्म, 2. त्र्योज, 3. द्वापर-युग्म, 4. कल्योज।
366. एवं-असुरकुमाराणं जाव थणियकुमाराणं। एवं-पुढविकाइयाणं आउ-तेउ-वाउ-वणस्सतिकाइयाणं बेंदियाणं तेंदियाणं चउरिंदियाणं पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं मणुस्साणं वाणमंतरजो-इसियाणं वेमाणियाणं सव्वेसिं जहा णेरइयाणं।
366. इसी प्रकार असुरकुमार से स्तनितकुमार तक तथा पृथ्वी, अप्, तैजस, वायु, वनस्पति, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय, पंचेन्द्रिय-तिर्यकयोनिज, मनुष्य-वानमन्तर, ज्योतिष्क और वैमानिक-इन सबके नैरयिकों की भांति चार-चार युग्म होते हैं।
सूर-पदं
367. चत्तारि सूरा पण्णत्ता, तं जहा- खंतिसूरे, तवसूरे, दाणसूरे, जुद्धसूरे, खंतिसूरा अरहंता, तवसूरा अणगारा, दाणसूरे वेसमणे, जुद्धसूरे वासुदेवे।
शूर-पद
367. शूर चार प्रकार के होते हैं- 1. शान्ति शूर, 2. तपः शूर, 3. दान शूर, 4. युद्ध शूर। अर्हन्त क्षान्ति शूर होते हैं, अनगार तपःशूर होते हैं, वैश्रमण दान शूर होता है, वासुदेव युद्ध शूर होता है।
उच्चणीय-पदं
368. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उच्चे णाममेगे उच्चच्छंदे, उच्चे णाममेगे णीयच्छंदे, णीए णाममेगे उच्चच्छंदे, णीए णाममेगे णीयच्छंदे।
उच्चनीच-पद
368. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर-कुल आदि में उच्च होते हैं और उनके विचार भी उच्च होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर-कुल आदि से उच्च होते हैं पर उनके विचार नीचे होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर-कुल आदि से नीचे होते हैं पर उनके विचार उच्च होते हैं, 4. कुछ पुरुष शरीर-कुल आदि से भी नीचे होते हैं और उनके विचार भी नीचे होते हैं।
लेसा-पदं
369. असुरकुमाराणं चत्तारि लेसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा, तेउलेसा।
लेश्या-पद
369. असुरकुमार देवताओं के चार लेश्याएं होती हैं- 1. कृष्ण लेश्या, 2. नील लेश्या, 3. कापोत लेश्या, 4. तेजो लेश्या।
370. एवं-जाव थणियकुमाराणं। एवं पुढविकाइयाणं आउवणस्सइ- काइयाणं वाणमंतराणं सव्वेसिं जहा-असुरकुमाराणं।
370. इसी प्रकार शेष भवनपति देवों, पृथ्वी-कायिक, अप्कायिक तथा वनस्पतिकायिक जीवों और वानमन्तर देवों इन सबके चार-चार लेश्याएं होती हैं।
जुत्त-अजुत्त-पदं
371. चत्तारि जाणा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते।
युक्त-अयुक्त-पद
371. यान चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ यान युक्त और युक्त-रूप वाले होते हैं-बैल आदि से जुड़े हुए होकर वस्त्राभरणों से सुशोभित होते हैं, 2. कुछ यान युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ यान अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ यान अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त और युक्त-रूप वाले होते हैं गुणों से समृद्ध होकर वस्त्राभरणों से भी सुशोभित होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं।
372. चत्तारि जाणा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते।
372. यान चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ यान युक्त और युक्तपरिणत होते हैं बैल आदि से जुड़े हुए होकर सामग्री के अभाव से सामग्री के भाव में परिणत हो जाते हैं 2. कुछ यान युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ यान अयुक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं, 4. कुछ यान अयुक्त होकर अयुक्तपरिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त और युक्तपरिणत होते हैं ध्यान आदि से समृद्ध होकर उचित अनुष्ठान के अभाव से भाव में परिणत हो जाते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त- परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्तपरिणत होते हैं।
373. चत्तारि जाणा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे।
373. यान चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ यान युक्त और युक्त-रूप वाले होते हैं बैल आदि से जुड़े हुए होकर वस्त्राभरणों से सुशोभित होते हैं, 2. कुछ यान युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ यान अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ यान अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त और युक्त-रूप वाले होते हैं-गुणों से समृद्ध होकर वस्त्राभरणों से भी सुशोभित होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं।
374. चत्तारि जाणा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे।
374. यान चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ यान युक्त और युक्त शोभा वाले होते हैं-बैल आदि से जुड़े हुए तथा दीखने में सुन्दर होते हैं, 2. कुछ यान युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ यान अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते, 4. कुछ यान अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त और युक्त शोभा वाले होते हैं-धन आदि से समृद्ध होकर शोभा-सम्पन्न होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं।
375. चत्तारि जुग्गा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते।
375. युग्य (बैल, अश्व आदि की जोड़ी) चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ युग्य युक्त होकर युक्त होते हैं बाह्य उपकरणों से युक्त होकर वेग से भी युक्त होते हैं, 2. कुछ युग्य युक्त होकर अयुक्त होते हैं, 3. कुछ युग्य अयुक्त होकर युक्त होते हैं, 4. कुछ युग्य अयुक्त होकर अयुक्त होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त होते हैं-सम्पदा से युक्त होकर वेग से भी युक्त होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त होते हैं।
376. चत्तारि जुग्गा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते।
376. युग्य चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ युग्य युक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 2. कुछ युग्य युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ युग्य अयुक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 4. कुछ युग्य अयुक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं।
377. चत्तारि जुग्गा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे।
377. युग्य चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ युग्य युक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ युग्य युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ युग्य अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ युग्य अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं।
378. चत्तारि जुग्गा पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे।0
378. युग्य चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ युग्य युक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 2. कुछ युग्य युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ युग्य अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ युग्य अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं।
सारहि-पदं
379. चत्तारि सारही पण्णत्ता, तं जहा- जोयावइत्ता णामं एगे, णो विजोयावइत्ता, विजोयावइत्ता णामं एगे, णो जायोवइत्ता, एगे जोयावइत्ता वि, विजोयावइत्ता वि, एगे णो जोयावइत्ता, णो विजोयावइत्ता। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जोयावइत्ता णमं एगे, णो विजोयावइत्ता, विजोयावइत्ता णामं एगे, णो जायोवइत्ता, एगे जोयावइत्ता वि, विजोयावइत्ता वि, एगे णो जोयावइत्ता, णो विजोयावइत्ता।
सारथि-पद
379. सारथि चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ सारथि योजक होते हैं, किन्तु वियोजक नहीं होते-बैल आदि को गाड़ी से जोड़ने वाले होते हैं पर मुक्त करने वाले नहीं होते, 2. कुछ सारथि वियोजक होते हैं, किन्तु योजक नहीं होते, 3. कुछ सारथि योजक भी होते हैं और वियोजक भी होते हैं, 4. कुछ सारथि योजक भी नहीं होते और वियोजक भी नहीं होते। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष योजक होते हैं, किन्तु वियोजक नहीं होते, 2. कुछ पुरुष वियोजक होते हैं, किन्तु योजक नहीं होते, 3. कुछ पुरुष योजक भी होते हैं और वियोजक भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष योजक भी नहीं होते और वियोजक भी नहीं होते।
जुत्त-अजुत्त-पदं
380. चत्तारि हया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते।
युक्त-अयुक्त-पद
380. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े युक्त होकर युक्त ही होते हैं, 2. कुछ घोड़े युक्त होकर भी अयुक्त होते हैं, 3. कुछ घोड़े अयुक्त होकर भी युक्त होते हैं, 4. कुछ घोड़े अयुक्त होकर अयुक्त ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त ही होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर भी अयुक्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर भी युक्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त ही होते हैं।
381. चत्तारि हया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते।
381. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े युक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 2. कुछ घोड़े युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ घोड़े अयुक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 4. कुछ घोड़े अयुक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-परिणत होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं।
382. चत्तारि हया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे।
382. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े युक्त होकर युक्त-रूप होते हैं, 2. कुछ घोड़े युक्त होकर अयुक्त-रूप होते हैं, 3. कुछ घोड़े अयुक्त होकर युक्त-रूप होते हैं, 4. कुछ घोड़े अयुक्त होकर अयुक्त-रूप होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-रूप होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप होते हैं।
383. चत्तारि हया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे।
383. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े युक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 2. कुछ घोड़े युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ घोड़े अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ घोड़े अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं।
384. चत्तारि गया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्ते, जुत्ते णाममेगे अजुत्ते, अजुत्ते णाममेगे जुत्ते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्ते।
384. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी युक्त होकर युक्त ही होते हैं, 2. कुछ हाथी युक्त होकर भी अयुक्त होते हैं, 3. कुछ हाथी अयुक्त होकर भी युक्त होते हैं, 4. कुछ हाथी अयुक्त होकर अयुक्त होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त ही होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर भी अयुक्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर भी युक्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त होते हैं।
385. चत्तारि गया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, जुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे जुत्तपरिणते, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तपरिणते।
385. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी युक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं, 2. कुछ हाथी युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ हाथी अयुक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं, 4. कुछ हाथी अयुक्त होकर अयुक्तपरिणत होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-परिणत होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्तपरिणत होते हैं। 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्तपरिणत होते हैं।
386. चत्तारि गया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तरूवे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तरूवे।
386. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी युक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ हाथी युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ हाथी अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ हाथी अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त-रूप वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त-रूप वाले होते हैं।
387. चत्तारि गया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, जुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे जुत्तसोभे, अजुत्ते णाममेगे अजुत्तसोभे।
387. हाथी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ हाथी युक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 2. कुछ हाथी युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ हाथी अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ हाथी अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष युक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 2. कुछ पुरुष युक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं, 3. कुछ पुरुष अयुक्त होकर युक्त शोभा वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष अयुक्त होकर अयुक्त शोभा वाले होते हैं।
पंथ-उप्पह-पदं
388. चत्तारि जुग्गारिता पण्णत्ता, तं जहा- पंथजाई णाममेगे, नो उप्पहजाई, उप्पहजाई णाममेगे, नो पंथजाई, एगे पंथजाई वि, उप्पहजाई वि, एगे णो पंथजाई, णो उप्पहजाई। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पंथजाई णाममेगे, नो उप्पहजाई, उप्पहजाई णाममेगे, नो पंथजाई, एगे पंथजाई वि, उप्पहजाई वि, एगे णो पंथजाई, णो उप्पहजाई।
पथ-उत्पथ-पद
388. युग्य (घोड़े आदि का जोड़ा) का ॠत (गमन) चार प्रकार का होता है- 1. कुछ युग्य मार्गगामी होते हैं, उन्मार्गगामी नहीं होते, 2. कुछ युग्य उन्मार्गगामी होते हैं, मार्गगामी नहीं होते, 3. कुछ युग्य मार्गगामी भी होते हैं और उन्मार्गगामी भी होते हैं, 4. कुछ युग्य मार्गगामी भी नहीं होते और उन्मार्गगामी भी नहीं होते। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मार्गगामी होते हैं, उन्मार्ग-गामी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष उन्मार्ग-गामी होते हैं, मार्गगामी नहीं होते, 3. कुछ पुरुष मार्गगामी भी होते हैं और उन्मार्ग-गामी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न मार्गगामी होते हैं और न उन्मार्गगामी होते हैं।
रूव-सील-पदं
389. चत्तारि पुप्फा पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो गंधसंपण्णे, गंधसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णे वि, गंधसंपण्णे वि, एगे णो रूवसंपण्णे, णो गंधसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णे वि, सीलसंपण्णे वि, एगे णो रूवसंपण्णे, णो सीलसंपण्णे।
रूप-शील-पद
389. पुष्प चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुष्प रूप-सम्पन्न होते हैं, गन्ध-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुष्प गन्ध-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुष्प रूप-सम्पन्न भी होते हैं और गन्ध-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुष्प न रूप-सम्पन्न होते हैं और न गन्ध-सम्पन्न होते हैं।87 इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न भी होते और शील-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न रूप-सम्पन्न होते हैं और न शील-सम्पन्न होते हैं।
जाति-पदं
390. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, कुलसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो कुलसंपण्णे।
जाति-पद
390. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, कुल सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और कुल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न कुल-सम्पन्न होते हैं।
391. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, बलसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
391. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न होते हैं।
392. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
392. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, रूप सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न होते हैं।
393. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, सुयसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, सुयसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो सुयसंपण्णे।
393. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न श्रुत-सम्पन्न होते हैं।
394. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, सीलसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो सीलसंपण्णे।
394. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और शील-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न शील-सम्पन्न होते हैं।
395. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णे वि, चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो चरित्तसंपण्णे0।
395. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, चरित्र-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
कुल-पदं
396. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, बलसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
कुल-पद
396. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न होते हैं।
397. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
397. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न होते हैं।
398. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, सुयसंपण्णो णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, सुयसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो सुयसंपण्णे।
398. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न श्रुत-सम्पन्न होते हैं।
399. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, सीलसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो सीलसंपण्णे।
399. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और शील-सम्पन्न भी होते हैं और कुछ न कुल संपन्न होते है न शील-सम्पन्न होते हैं।
400. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णे वि, चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो कुलसंपण्णे णो चरित्तसंपण्णे।0
400. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, चरित्र-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
बल-पदं
401. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे वि, रूवसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
बल-पद
401. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न होते हैं।
402. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, सुयसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे वि, सुयसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे, णो सुयसंपण्णे।
402. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न श्रुत-सम्पन्न होते हैं।
403. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे व, सीलसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे, णो सीलसंपण्णे।
403. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और शील-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न शील-सम्पन्न होते हैं।
404.चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तंजहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णे वि, चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो बलसंपण्णे णो चरित्तसंपण्णे।
404. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, चरित्र-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
रूव-पदं
405. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, सुयसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णे वि, सुयसंपण्णे वि, एगे णो रूवसंपण्णे णो सुयसंपण्णे।
रूप-पद
405. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न भी होते हैं और श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न रूप-सम्पन्न होते हैं और न श्रुत सम्पन्न होते हैं।
406. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णे वि, सीलसंपण्णे वि, एगे णो रूवसंपण्णे, णो शीलसंपण्णे।
406. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न भी होते हैं और शील-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न रूप-सम्पन्न होते हैं और न शील-सम्पन्न होते हैं।
407. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णे वि, चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो रूवसंपण्णे णो चरित्तसंपण्णे।
407. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, चरित्र-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न रूप-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
सुय-पदं
408. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुयसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, सीलसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, एगे सुयसंपण्णे वि, सीलसंपण्णे वि, एगे णो सुयसंपण्णे, णो सीलसंपण्णे।
श्रुत-पद
408. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं और शील-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न श्रुत-सम्पन्न होते हैं और न शील-सम्पन्न होते हैं।
409. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुयसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो सुयसंपण्णे, एगे सुयसंपण्णे वि चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो सुयसंपण्णे णो चरितसंपण्णे।
409. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न होते हैं, चरित्र-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, श्रुत-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष श्रुत-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न श्रुत-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
सील-पदं
410. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सीलसंपण्णे णाममेगे, णो चरित्तसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे णाममेगे, णो सीलसंपण्णे, एगे सीलसंपण्णे वि, चरित्तसंपण्णे वि, एगे णो सीलसंपण्णे णो चरित्तसंपण्णे।
शील-पद
410. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न होते हैं, चरित्र सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चरित्र-सम्पन्न होते हैं, शील-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष शील-सम्पन्न भी होते हैं और चरित्र-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न शील-सम्पन्न होते हैं और न चरित्र-सम्पन्न होते हैं।
आयरिय-पदं
411. चत्तारि फला पण्णत्ता, तं जहा- आमलगमहुरे, मुद्दियामहुरे, खीरमहुरे, खंडमहुरे। एवामेव चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- आमलगमहुरफलसमाणे, मुद्दियामहुर-फलसमाणे, खीरमहुरफलसमाणे, खंडमहुरफलसमाणे।
आचार्य-पद
411. फल चार प्रकार के होते हैं- 1. आंवले की तरह मधुर, 2. द्राक्षा की तरह मधुर, 3. दूध की तरह मधुर, 4. शर्करा की तरह मधुर। इसी प्रकार आचार्य भी चार प्रकार के होते हैं- 1. आमलक-मधुर फल के समान, 2. द्राक्षा-मधुर फल के समान, 3. दूध-मधुर फल के समान, 4. शर्करा-मधुर फल के समान।88
वेयावच्च-पदं
412. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आतवेयावच्चकरे णाममेगे, णो परवेया-वच्चकरे, परवेयावच्चकरे णाममेगे, णो आतवेयावच्चकरे, एगे आतवेया-वच्चकरे वि, परवेयावच्चकरे वि, एगे णो आतवेयावच्चकरे, णो परवेयावच्चकरे।
वैयावृत्त्य-पद
412. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अपनी सेवा करते हैं, दूसरों की नहीं करते, 2. कुछ पुरुष दूसरों की सेवा करते हैं, अपनी नहीं करते, 3. कुछ पुरुष अपनी सेवा भी करते हैं और दूसरों की भी करते हैं, 4. कुछ पुरुष न अपनी सेवा करते हैं और न दूसरों की करते हैं।89
413. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- करेति णाममेगे वेयावच्चं, णो पडिच्छइ, पडिच्छइ णाममेगे वेयावच्चं, णो करेति, एगे करेति वि वेयावच्चं, पडिच्छइ वि, एगे णो करेति वेयावच्चं, णो पडिच्छइ।
413. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दूसरों को सेवा देते हैं, लेते नहीं, 2. कुछ पुरुष दूसरों को सेवा नहीं देते, लेते हैं, 3. कुछ पुरुष दूसरों को सेवा देते भी है और लेते भी हैं, 4. कुछ पुरुष न दूसरों को सेवा देते हैं, न लेते हैं।90
अट्ठ-माण-पदं
414. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अट्ठकरे णाममेगे, णो माणकरे, माणकरे णाममेगे, णो अट्ठकरे, एगे अट्ठकरे वि, माणकरे वि, एगे णो अट्ठकरे, णो माणकरे।
अर्थ-मान-पद
414. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अर्थकर (कार्यकर्ता) होते हैं, अभिमानी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अभिमानी होते हैं, अर्थकर नहीं होते, 3. कुछ पुरुष अर्थकर भी होते हैं और अभिमानी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न अर्थकर होते हैं और न अभिमानी होते हैं।
415. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गणट्ठकरे णाममेगे, णो माणकरे, माणकरे णाममेगे, णो गणट्ठकरे, एगे गणट्ठकरे वि, माणकरे वि, एगे णो गणट्ठकरे, णो माणकरे।
415. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गण के लिए कार्य करते हैं, अभिमानी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अभिमानी होते हैं, गण के लिए कार्य नहीं करते, 3. कुछ पुरुष गण के लिए कार्य भी करते हैं और अभिमानी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गण के लिए कार्य करते हैं और न अभिमानी होते हैं।
416. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गणसंगहकरे णाममेगे, णो माणकरे, माणकरे णाममेगे, णो गणसंगहकरे, एगे गणसंगहकरे वि, माणकरे वि, एगे णो गणसंगहकरे, णो माणकरे।
416. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गण के लिए संग्रह करते हैं, अभिमानी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अभिमानी होते हैं, गण के लिए संग्रह नहीं करते, 3. कुछ पुरुष गण के लिए संग्रह भी करते हैं और अभिमानी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गण के लिए संग्रह करते हैं और न अभिमानी होते हैं।
417. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गणसोभकरे णाममेगे, णो माणकरे, माणकरे णाममेगे, णो गणसोभकरे, एगे गणसोभकरे वि, माणकरे वि, एगे णो गणसोभकरे, णो माणकरे।
417. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गण की शोभा बढ़ाने वाले होते हैं, अभिमानी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अभिमानी होते हैं, गण की शोभा बढ़ाने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष गण की शोभा भी बढ़ाने वाले होते हैं और अभिमानी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गण की शोभा बढ़ाने वाले होते हैं और न अभिमानी होते हैं।
418. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गणसोहिकरे, णाममेगे, णो माणकरे, माणकरे णाममेगे, णो गणसोहिकरे, एगे गणसोहिकरे वि, माणकरे वि, एगे णो गणसोहिकरे, णो माणकरे।
418. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गण की शुद्धि के करने वाले होते हैं, अभिमानी नहीं होते, 2. कुछ पुरुष अभिमानी होते हैं, गण की शुद्धि करने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष गण की शुद्धि करने वाले भी होते हैं और अभिमानी भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गण की शुद्धि करने वाले होते हैं और न अभिमानी ही होते हैं।
धम्म-पदं
419. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवं णाममेगे जहति, णो धम्मं, धम्मं णाममेगे जहति, णो रूवं, एगे रूवं पि जहति, धम्मं पि, एगे णो रूवं जहति, णो धम्मं।
धर्म-पद
419. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष वेश का त्याग कर देते हैं, धर्म का त्याग नहीं करते, 2. कुछ पुरुष धर्म का त्याग कर देते हैं, वेश का त्याग नहीं करते, 3. कुछ पुरुष वेश का भी त्याग कर देते हैं और धर्म का भी त्याग कर देते हैं, 4. कुछ पुरुष न वेश का त्याग करते हैं और न धर्म का त्याग करते हैं।
420. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- धम्मं णाममेगे जहति, णो गणसंठितिं, गणसंठितिं णाममेगे जहति, णो धम्मं, एगे धम्मं वि जहति, गणसंठितिं वि, एगे णो धम्मं जहति, णो गणसंठितिं।
420. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष धर्म का त्याग कर देते हैं, गण-संस्थिति (गण-मर्यादा) का त्याग नहीं करते, 2. कुछ पुरुष गण-संस्थिति का त्याग कर देते हैं, धर्म का त्याग नहीं करते, 3. कुछ पुरुष धर्म का भी त्याग कर देते हैं और गण-संस्थिति का भी त्याग करते हैं, 4. कुछ पुरुष न धर्म का त्याग करते हैं और न गण-संस्थिति का त्याग करते हैं।
421. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पियधम्मे णाममेगे, णो दढधम्मे, दढधम्मे णाममेगे, णो पियधम्मे, एगे पियधम्मे वि, दढधम्मे वि, एगे णो पियधम्मे, णो दढधम्मे।
421. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रियधर्मा होते हैं, दृढ़धर्मा नहीं होते, 2. कुछ पुरुष दृढ़धर्मा होते हैं, प्रियधर्मा नहीं होते, 3. कुछ पुरुष प्रियधर्मा भी होते हैं और दृढ़धर्मा भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न प्रियधर्मा होते हैं और न दृढ़धर्मा होते हैं।91
आयरिय-पदं
422. चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- पव्वावणायरिए णाममेगे, णो उवट्ठा-वणायरिए, उवट्ठावणायरिए णाममेगे, णो पव्वावणायरिए, एगे पव्वावणायरिए वि, उवट्ठावणायरिए वि, एगे णो पव्वावणायरिए, णो उवट्ठावणायरिए-धम्मायरिए।
आचार्य-पद
422. आचार्य चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ आचार्य प्रव्रज्या देने वाले होते हैं, किन्तु उपस्थापना (महाव्रतों में आरोपित) करने वाले नहीं होते, 2. कुछ आचार्य उपस्थापना करने वाले होते हैं, किन्तु प्रव्रज्या देने वाले नहीं होते, 3. कुछ आचार्य प्रव्रज्या देने वाले भी होते हैं और उपस्थापना करने वाले भी होते हैं, 4. कुछ आचार्य न प्रव्रज्या देने वाले होते हैं और न उपस्थापना करने वाले होते हैं यहां आचार्य धर्माचार्य की कक्षा के हैं।92
423. चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- उद्देसणायरिए णाममेगे णो वायणायरिए, वायणायरिए णाममेगे णो उद्देसणायरिए, एगे उद्देसणायरिए वि वायणायरिए वि, एगे णो उद्देसणायरिए णो वायणायरिए-धम्मायरिए।
423. आचार्य चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ आचार्य उद्देशनाचार्य (पढ़ने का आदेश देने वाले) होते हैं, किन्तु वाचनाचार्य (पढ़ाने वाले) नहीं होते, 2. कुछ आचार्य वाचनाचार्य होते हैं, किन्तु उद्देशनाचार्य नहीं होते, 3. कुछ आचार्य उद्देशनाचार्य भी होते हैं और वाचनाचार्य भी होते हैं, 4. कुछ आचार्य न उद्देशनाचार्य होते हैं और न वाचनाचार्य होते हैं। यहां आचार्य धर्माचार्य की कक्षा के हैं।
अंतेवासि-पदं
424. चत्तारि अंतेवासी पण्णत्ता, जं जहा- पव्वावणंतेवासी णाममेगे णो उवट्ठावणंतेवासी, उवट्ठावणंतेवासी णाममेगे णो पव्वावणंतेवासी, एगे पव्वावणंतेवासी वि उवट्ठावणंतेवासी वि, एगे णो पव्वावणंतेवासी णो उवट्ठावणंतेवासी धम्मंतेवासी।
अन्तेवासी-पद
424. अन्तेवासी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मुनि एक आचार्य के प्रव्रज्या- अन्तेवासी होते हैं, किन्तु उपस्थापना- अन्तेवासी नहीं होते, 2. कुछ मुनि एक आचार्य के उपस्थापना-अन्तेवासी होते हैं, किन्तु प्रव्रज्या-अन्तेवासी नहीं होते, 3. कुछ मुनि एक आचार्य के प्रव्रज्या-अन्तेवासी भी होते हैं और उपस्थापना-अन्तेवासी भी होते हैं, 4. कुछ मुनि एक आचार्य के न प्रव्रज्या-अन्तेवासी होते हैं और न उपस्थापना अन्तेवासी होते हैं। यहां अन्तेवासी धर्मान्तेवासी की कक्षा के हैं।93
425. चत्तारि अंतेवासी पण्णत्ता, तं जहा- उद्देसणंतेवासी णाममेगे णो वायणंते-वासी, वायणंतेवासी णाममेगे णो उद्देसणंतेवासी, एगे उद्देसणंतेवासी वि वायणंतेवासी वि, एगे णो उद्देसणंतेवासी णो वायणंतेवासी धम्मंतेवासी।
425. अन्तेवासी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मुनि एक आचार्य के उद्देशना-अन्तेवासी होते हैं, किन्तु वाचना-अन्तेवासी नहीं होते, 2. कुछ मुनि एक आचार्य के वाचना-अन्तेवासी होते हैं, किन्तु उद्देशना-अन्तेवासी नहीं होते, 3. कुछ मुनि एक आचार्य के उद्देशना-अन्तेवासी भी होते हैं और वाचना-अन्तेवासी भी होते हैं, 4. कुछ मुनि एक आचार्य के न उद्देशना-अन्तेवासी होते हैं और न वाचना-अन्तेवासी होते हैं। यहां अन्तेवासी धर्मान्तेवासी की कक्षा के हैं।94
महाकम्म-अप्पकम्म-णिग्गंथ-पदं
426. चत्तारि णिग्गंथा पण्णत्ता, तं जहा- 1. रातिणिए समणे णिग्गंथे महाकम्मे, महाकिरिए अणायावी असमिते धम्मस्स अणाराधए भवति, 2. रातिणिए समणे णिग्गंथे अप्पकम्मे अप्पकिरिए आतावी समिए धम्मस्स आराहए भवति, 3. ओमरातिणिए समणे णिग्गंथे महाकम्मे महाकिरिए अणातावी असमिते धम्मस्स अणाराहए भवति, 4.ओमरातिणिए समणे णिग्गंथे अप्पकम्मे अप्पकिरिए आतावी समिते धम्मस्स आराहए भवति।
महाकर्म-अल्पकर्म-निर्ग्रन्थ-पद
426. निर्ग्रन्थ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ रात्निक95 (दीक्षा-पर्याय में बड़े) श्रमण निर्ग्रन्थ महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी (अतपस्वी) और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले नहीं होते, 2. कुछ रात्निक श्रमण निर्ग्रन्थ अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी (तपस्वी) और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले होते हैं, 3. कुछ अवमरात्निक (दीक्षा पर्याय में छोटे) श्रमण-निर्ग्रन्थ महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले नहीं होते, 4. कुछ अवमरात्निक श्रमण निर्ग्रन्थ अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले होते हैं।
महाकम्म-अप्पकम्म-णिग्गंथी-पदं
427. चत्तारि णिग्गंथीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. रातिणिया समणी णिग्गंथी महाकम्मा महाकिरिया अणायावी असमिता धम्मस्स अणाराधिया भवति, 2. रातिणिया समणी णिग्गंथी अप्पकम्मा अप्पकिरिया आतावी समिता धम्मस्स आराहिया भवति, 3. ओमरातिणिया समणी णिग्गंथी महाकम्मा महाकिरिया अणायावी असमिता धम्मस्स अणाराधिया भवति, 4.ओमरातिणिया समणीणिग्गंथी अप्पकम्मा अप्पकिरिया आतावी समिता धम्मस्स आराहिया भवति।
महाकर्म-अल्पकर्म-निर्ग्रन्थी-पद
427. निर्ग्रन्थियां चार प्रकार की होती हैं- 1. कुछ रात्निक श्रमणी निर्ग्रन्थियां महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी (अतपस्विनी) और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली नहीं होतीं, 2. कुछ रात्निक श्रमणी निर्ग्रन्थियां अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी (तपस्विनी) और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली होती हैं, 3. कुछ अवमरात्निक श्रमणी निर्ग्रन्थियां महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली नहीं होतीं, 4. कुछ अवमरात्निक श्रमणी निर्ग्रन्थियां अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली होती हैं।
महाकम्म-अप्पकम्म-समणोवासग-पदं
428. चत्तारि समणोवासगा पण्णत्ता, तं जहा- 1. राइणिए समणोवासए महाकम्मे महाकिरिए अणायावी असमिते धम्मस्स अणाराधए भवति, 2. राइणिए समणोवासए अप्पकम्मे अप्पकिरिए आतावी समिए धम्मस्स आराहए भवति, 3. ओमराइणिए समणोवासए महाकम्मे महाकिरिए अणातावी असमिते धम्मस्स अणाराहए भवति, 4. ओमराइणिए समणोवासए अप्पकम्मे अप्पकिरिए आतावी समिते धम्मस्स आराहए भवति।
महाकर्म-अल्पकर्म-श्रमणोपासक-पद
428. श्रमणोपासक चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ रात्निक श्रमणोपासक महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी (अतपस्वी) और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले नहीं होते, 2. कुछ रात्निक श्रमणोपासक अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले होते हैं, 3. कुछ अवमरात्निक श्रमणोपासक महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले नहीं होते, 4. कुछ अवमरात्निक श्रमणोपासक अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाले होते हैं।
महाकम्म-अप्पकम्म-समणोवासिया-पदं
429. चत्तारि समणावासियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. राइणिया समणोवासिता महाकम्मा महाकिरिया अणायावी असमिता धम्मस्स अणाराधिया भवति, 2. राइणिया समणोवासिता अप्पकम्मा अप्पकिरिया आतावी समिता धम्मस्स आराहिया भवति, 3. ओमराइणिया समणोवासिता महा-कम्मा महाकिरिया अणायावी असमिता धम्मस्स अणाराधिया भवति, 4. ओमराइणिया समणोवासिता अप्प-कम्मा अप्पकिरिया आतावी समिता धम्मस्स आराहिया भवति।
महाकर्म-अल्पकर्म-श्रमणोपासिका-पद
429. श्रमणोपासिकाएं चार प्रकार की होती हैं- 1. कुछ रात्निक श्रमणोपासिकाएं महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली नहीं होतीं, 2. कुछ रात्निक श्रमणोपासिकाएं अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली होती हैं, 3. कुछ अवमरात्निक श्रमणोपासिकाएं महाकर्मा, महाक्रिय, अनातापी और अशमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली नहीं होती, 4. कुछ अवमरात्निक श्रमणोपासिकाएं अल्पकर्मा, अल्पक्रिय, आतापी और शमित होने के कारण धर्म की सम्यक् आराधना करने वाली होती हैं।
समणोवासग-पदं
430. चत्तारि समणोवासगा पण्णत्ता, तं जहा- अम्मापितिसमाणे, भातिसमाणे, मित्त-समाणे, सवत्तिसमाणे।
श्रमणोपासक-पद
430. श्रमणोपासक चार प्रकार के होते हैं- 1. माता-पिता के समान, 2. भाई के समान, 3. मित्र के समान, 4. सौत के समान।96
431. चत्तारि समणोवासगा पण्णत्ता, तं जहा- अद्दागसमाणे, पडागसमाणे, खाणु-समाणे, खरकंटयसमाणे।
431. श्रमणोपासक चार प्रकार के होते हैं- 1. दर्पण के समान, 2. पताका के समान, 3. स्थाणु-सूखे ठूंठ के समान, 4. तीखे कांटों के समान।97
432. समणस्स णं भगवतो महावीरस्स समणोवासगाणं सोधम्मे कप्पे अरुणाभे विमाणे चत्तारि पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
432. सौधर्म देवलोक में अरुणाभ-विमान में उत्पन्न, श्रमण भगवान् महावीर के श्रमणो-पासकों की स्थिति चार पल्योपम की है।
अहुणोववण्ण-देव-पदं
433. चउहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव णं संचाएति हव्वमागच्छित्तए, तं जहा- 1. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, से णं माणुस्सए कामभोगे णो आढाइ, णो परियाणाति, णो अट्ठं बंधइ, णो णियाणं पगरेति, णो ठितिपगप्पं पगरेति, 2. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, तस्स णं माणुस्सए पेमे वोच्छिण्णे दिव्वे संकंते भवति, 3. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, तस्स णं एवं भवति इण्हिं गच्छं मुहुत्तेणं गच्छं, तेणं कालेणमप्पाउया मणुस्सा कालधुम्णा संजुत्ता भवंति, 4. अहुणोववण्णे देवे देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु मुच्छिते गिद्धे गढिते अज्झोववण्णे, तस्स णं माणुस्सए गंधे पडिकूले पडिलोमे यावि भवति, उड्ढंपि य णं माणुस्सए गंधे जाव चत्तारि पंच जोयणसताइं हव्वमागच्छति- इच्चेतेहिं चउहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोएसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, णो चेव ण संचाएति हव्वमागच्छित्तए।
अधुनोपपन्न-देव-पद
433. चार कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता- 1. देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव दिव्य-काम-भोगों से मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त होकर मानवीय काम-भोगों को न आदर देता है, न अच्छा जानता है, न उनसे प्रयोजन रखता है, न निदान (उन्हें पाने का संकल्प) करता है और न स्थिति-प्रकल्प (उनके बीच रहने की इच्छा) करता है, 2. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में मूर्च्छित, गृद्ध तथा आसक्त देव का मानुष्य प्रेम व्युच्छिन्न हो जाता है तथा उसमें दिव्य प्रेम संक्रांत हो जाता है, 3. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम भोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त देव सोचता है-मैं अभी मनुष्य लोक में जाऊं, मुहूर्त्त भर में जाऊं। इतने में अल्पायुष्क मनुष्य काल धर्म को प्राप्त हो जाता है, 4. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, बद्ध तथा आसक्त देव को मनुष्य लोक की गन्ध प्रतिकूल और प्रतिलोम लगने लग जाती है। मनुष्य लोक की गन्ध पांच सौ योजन की ऊंचाई तक आती रहती है। इन चार कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक आना चाहता है, किन्तु आ नहीं सकता।
434. चउहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोएसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्वमागच्छित्तए, संचाएति हव्वमागच्छित्तए, तं जहा- 1. अहुणोववण्णे देव देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छितेअगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णं एवं भवति-अत्थि खलु मम माणुस्सए भवे आयरिएति वा उवज्झाएति वा पवत्तीति वा थेरेति वा गणीति वा गणधरेति वा गणावच्छेदेति वा, जेसिं पभावेणं मए इमा एतारूवा दिव्वा देविड्ढी दिव्वा देवजुती (दिव्वे देवाणुभावे?) लद्धे पत्ते अभिसमण्णागते, तं गच्छामि णं ते भगवंते वंदामि णमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं0 पज्जुवासामि, 2. अहुणोववण्णे देव देवलोएसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिते अगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णमेव भवति-एस णं माणुस्सए भवे णाणीति वा तवस्सीति वा अइदुक्कर-दुक्करकारगे, तं गच्छामि णं ते भगवंते वंदामि णमंसामि सक्कारेमि सम्माणेमि कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामि, 3. अहुणोववण्णे देव देवलोएसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिते अगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णमेवं भवति-अत्थि णं मम माणुस्सए भवे माताति वा पियाति वा भायाति वा भगिणीति वा भज्जाति वा पुत्ताति वा धूयाति वा सुण्हाति वा, तं गच्छामि णं तेसिमंतियं पाउब्भवामि, पासंतु ता मे इममेतारूवं दिव्वं देविड्ढिं दिव्वं देवजुतिं (दिव्वं देवाणुभावं?) लद्धं पत्तं अभिसमण्णागतं, 4. अहुणोववण्णे देव देवलोगेसु दिव्वेसु कामभोगेसु अमुच्छिते अगिद्धे अगढिते अणज्झोववण्णे, तस्स णमेवं भवति-अत्थि णं मम माणुस्सए भवे मित्तेति वा सहाति वा सुहीति वा सहाएति वा संगइएति वा, तेसिं च णं अम्हे अण्णमण्णस्स संगारे पडिसुते भवति-जो मे पुव्विं चयति से संबोहेतव्वे- इच्चेतेहिं चउहिं ठाणेहिं अहुणोववण्णे देवे देवलोएसु इच्छेज्ज माणुसं लोगं हव्व-मागच्छित्तए, संचाएति हव्वमागच्छित्तए।
434. चार कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्यलोक में आना चाहता है और आ भी सकता है- 1. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध तथा अनासक्त देव सोचता है-मनुष्य-लोक में मेरे मनुष्य भव के आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर, गणी, गणधर तथा गणावच्छेदक हैं, जिनके प्रभाव से मुझे यह इस प्रकार की दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव मिला है, प्राप्त हुआ है, अभिसमन्वागत (भोग्य अवस्था को प्राप्त) हुआ है, अतः मैं जाऊं और उन भगवान् को वंदन करूं, नमस्कार करूं, सत्कार करूं, सम्मान करूं तथा कल्याण कर, मंगल, ज्ञानस्वरूप देव की पर्युपासना करूं, 2. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध, तथा अनासक्त देव सोचता है मनुष्य भव में अनेक ज्ञानी, तपस्वी तथा अतिदुष्कर तपस्या करने वाले हैं, अतः मैं जाऊं और उन भगवान् को वंदन करूं, नमस्कार करूं, सत्कार करूं, सम्मान करूं तथा कल्याण कर, मंगल, ज्ञानस्वरूप देव की पर्युपासना करूं, 3. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध तथा अनासक्त देव, सोचता है-मेरे मनुष्य भव के माता, पिता, भ्राता, भगिनी, भार्या, पुत्र, पुत्री और पुत्र-वधू हैं, अतः मैं उनके पास जाऊं और उनके सामने प्रकट होऊं जिससे वे मेरी इस प्रकार की दिव्य देवर्द्धि, दिव्य देवद्युति और दिव्य देवानुभाव को, जो मुझे मिला है, प्राप्त हुआ है, अभिसमन्वागत हुआ है-देखें, 4. देवलोक में तत्काल उत्पन्न, दिव्य-काम-भोगों में अमूर्च्छित, अगृद्ध, अबद्ध तथा अनासक्त देव सोचता है-मनुष्य-लोक में मेरे मनुष्य भव के मित्र, बालसखा, हितैषी, सहचर तथा परिचित हैं, जिनसे मैंने परस्पर संकेतात्मक प्रतिज्ञा की थी कि जो पहले च्युत हो जाए उसे दूसरे को संबोध देना है- इन चार कारणों से देवलोक में तत्काल उत्पन्न देव शीघ्र ही मनुष्य लोक में आना चाहता है और आ भी सकता है।
अंधयार-उज्जोयाइ-पदं
435. चउहिं ठाणेहिं लोगंधगारे सिया, तं जहा- अरहंतेहिं वोच्छिज्जमाणेहिं, अरहंत-पण्णत्ते धम्मे वोच्छिज्जमाणे, पुव्वगते वोच्छिज्जमाणे, जायतेजे वोच्छिज्ज-माणे।
अंधकार-उद्योतादि-पद
435. चार कारणों से मनुष्य लोक में अंधकार होता है- 1. अर्हन्तों के व्युच्छिन्न होने पर, 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म के व्युच्छिन्न होने पर, 3. पूर्वगत (चौदह पूर्वों) के व्युच्छिन्न होने पर, 4. अग्नि के व्युच्छिन्न होने पर।
436. चउहिं ठाणेहिं लोउज्जोते सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
436. चार कारणों से मनुष्य लोक में उद्योत होता है- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
437. चउहिं ठाणेहिं देवंधगारे सिया, तं जहा- अरहंतेहिं वोच्छिज्जमाणेहिं, अरहंत-पण्णत्ते धम्मे वोच्छिज्जमाणे, पुव्वगते वोच्छिज्जमाणे, जायतेजे वोच्छिज्ज-माणे।
437. चार कारणों से देवलोक में अंधकार होता है- 1. अर्हन्तों के व्युच्छिन्न होने पर, 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म के व्युच्छिन्न होने के अवसर पर, 3. पूर्वगत के व्युच्छिन्न होने पर, 4. अग्नि के व्युच्छिन्न होने पर।
438. चउहिं ठाणेहिं देवुज्जोते सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुणायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
438. चार कारणों से देवलोक में उद्योत होता है- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
439. चउहिं ठाणेहिं देवसण्णिवाते सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
439. चार कारणों से देव-सन्निपात (मनुष्य-लोक में आगमन) होता है- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
440. चउहिं ठाणेहिं देवुक्कलिया सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
440. चार कारणों से देवोत्कलिका (देवताओं का समवाय) होता है- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
441. चउहिं ठाणेहिं देवकहकहए सिया, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।0
441. चार कारणों से देव-कहकहा (कलकल-ध्वनि) होता है- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
442. चउहिं ठाणेहिं देविंदा माणुसं लोगं हव्वमागच्छंति, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
442. चार कारणों से देवेन्द्र तत्क्षण मनुष्य-लोक में आते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
443. एवं-सामाणिया, तायत्तीसगा, लोगपाला देवा, अग्गमहिसीओ देवीओ, परिसोववण्णगा देवा, अणियाहिवई देवा, आयरक्खा देवा माणुसं लोगं हव्वमागच्छंति, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
443. इसी प्रकार सामानिक, तावत्त्रिंशक, लोकपाल देव, अग्रमहिषी देवियां, सभासद, सेनापति तथा आत्म-रक्षक देव चार कारणों से तत्क्षण मनुष्य लोक में आते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
444. चउहिं ठाणेहिं देवा अब्भुट्ठिज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
444. चार कारणों से देव अपने सिंहासन से अभ्युत्थित होते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
445. चउहिं ठाणेहिं देवाणं आसणाइं चलेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
445. चार कारणों से देवों के आसन चलित होते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
446. चउहिं ठाणेहिं देवा सीहणायं करेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
446. चार कारणों से देव सिंहनाद करते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
447. चउहिं ठाणेहिं देवा चेलुक्खेवं करेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
447. चार कारणों से देव चेलोत्क्षेप करते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
448. चउहिं ठाणेहिं देवाणं चेइयरुक्खा चलेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
448. चार कारणों से देवताओं के चैत्यवृक्ष चलित होते हैं- 1. अर्हन्तों का जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों के केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
449. चउहिं ठाणेहिं लोगंतिया देवा माणुसं लोगं हव्वमागच्छेज्जा, तं जहा- अरहंतेहिं जायमाणेहिं, अरहंतेहिं पव्वय-माणेहिं, अरहंताणं णाणुप्पायमहिमासु, अरहंताणं परिनिव्वाणमहिमासु।
449. चार कारणों से लोकान्तिक देव तत्क्षण मनुष्य-लोक में आते हैं- 1. अर्हन्तों के जन्म होने पर, 2. अर्हन्तों के प्रव्रजित होने के अवसर पर, 3. अर्हन्तों को केवलज्ञान उत्पन्न होने के उपलक्ष में किए जाने वाले महोत्सव पर, 4. अर्हन्तों के परिनिर्वाण-महोत्सव पर।
दुहसेज्जा-पदं
450. चत्तारि दुहसेज्जाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. तत्थ खलु इमा पढमा दुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए णिग्गंथे पावयणे संकिते कंखिते वितिगिच्छिते भेयसमावण्णे कलुस-समावण्णे णिग्गंथं पावयणं णो सद्दहति णो पत्तियति णो रोएइ, णिग्गंथं पावयणं असद्दहमाणे अपत्तियमाणे अरोएमाणे मणं उच्चावयं णियच्छति, विणिघात-मावज्जति-पढमा दुहसेज्जा। 2. अहावरा दोच्चा दुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए सएणं लाभेणं णो तुस्सति, परस्स लाभमासाएति पीहेति पत्थेति अभिलसति, परस्स लाभमासाएमाणे पीहेमाणे पत्थेमाणे अभिलसमाणे मणं उच्चावयं णियच्छइ, विणिघात-मावज्जति-दोच्चा दुहसेज्जा। 3. अहावरा तच्चा दुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए दिव्वे माणुस्सए कामभोगे आसाएइ पीहेति पत्थेति अभिलसति, दिव्वे माणुस्सए कामभोगे आसाएमाणे पीहेमाणे पत्थेमाणे अभिलसमाणे मणं उच्चावयं णियच्छति, विणिघातमावज्जति-तच्चा दुहसेज्जा। 4. अहावरा चउत्था दुहसेज्जा-से णे मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए, तस्स णं एवं भवति-जया णं अहमगारवासमावसामि तदा णमहं संवाहण-परिमद्दण-गातब्भंग-गातुच्छो-लणाइं लभामि, जप्पभिइं च णं अहं संवाहण-परिमद्दण-गातब्भंग-गातुच्छो-लणाइं णो लभामि। से णं संवाहण-परिमद्दण-गातब्भंग-गातुच्छोलणाइं आसाएति पीहेति पत्थेति अभिलसति, से णं संवाहण-परिमद्दण-गातब्भंग-गातुच्छोलणाइं आसाएमाणे पीहेमाणे पत्थेमाणे अभिलसमाणे मणं उच्चावयं णियच्छति, विणिघातमावज्जति-चउत्था दुहसेज्जा।
दुःखशय्या-पद
450. चार दुःखशय्या हैं- 1. पहली दुःखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर, निर्ग्रन्थ प्रवचन में शंकित, कांक्षित, विचिकित्सित, भेदसमापन्न, कलुष-समापन्न होकर निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा नहीं करता, प्रतीति नहीं करता, रुचि नहीं करता, वह निर्ग्रन्थ प्रवचन पर अश्रद्धा करता हुआ, अप्रतीति करता हुआ, अरुचि करता हुआ, मानसिक उतार-चढ़ाव और विनिघात (धर्म-भ्रंशता) को प्राप्त होता है, 2. दूसरी दुःखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर अपने लाभ (भिक्षा में लब्ध आहार आदि) से संतुष्ट नहीं होकर दूसरे के लाभ का आस्वाद करता है, स्पृहा करता है, प्रार्थना करता है, अभिलाषा करता है, वह दूसरे के लाभ का आस्वाद करता हुआ, स्पृहा करता हुआ, प्रार्थना करता हुआ, अभिलाषा करता हुआ, मानसिक उतार-चढ़ाव और विनिघात को प्राप्त होता है, 3. तीसरी दुःखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर देवताओं तथा मनुष्यों के काम-भोगों का आस्वादन करता है, स्पृहा करता है, प्रार्थना करता है, अभिलाषा करता है, वह उनका आस्वाद करता हुआ, स्पृहा करता हुआ, प्रार्थना करता हुआ, अभिलाषा करता हुआ मानसिक उतार-चढ़ाव और विनिघात को प्राप्त होता है। 4. चौथी दुःखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होने के बाद ऐसा सोचता है-जब मैं गृहवास में था संबाधन-मर्दन, परिमर्दन-उबटन, गात्राभ्यङ्ग-तेल आदि की मालिश, गात्रोत्क्षालन-स्नान आदि करता था पर जब से मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित हुआ हूं संबाधन, परिमर्दन, गात्राभ्यङ्ग तथा गात्रोत्क्षालन नहीं कर पा रहा हूं, ऐसा सोचकर वह संबाधन, परिमर्दन, गात्राभ्यङ्ग तथा गात्रोत्क्षालन का आस्वाद करता है, स्पृहा करता है, प्रार्थना करता है, अभिलाषा करता है, वह संबाधन, परिमर्दन, गात्राभ्यङ्ग तथा गात्रोत्क्षालन का आस्वाद करता हुआ, स्पृहा करता हुआ, प्रार्थना करता हुआ, अभिलाषा करता हुआ मानसिक उतार-चढ़ाव और विनिघात को प्राप्त होता है।
सुहसेज्जा-पदं
451. चत्तारि सुहसेज्जाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. तत्थ खलु इमा पढमा सुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए णिग्गंथे पावयणे णिस्संकिते णिक्कंखिते णिव्वितिगिच्छिए णो भेदसमावण्णे णो कलुससमावण्णे णिग्गंथं पावयणं सद्दहइ पत्तियति रोएति, णिग्गंथं पावयणं सद्दहमाणे पत्तियमाणे रोएमाणे णो मणं उच्चावयं णियच्छति, णो विणिघातमावज्जति-पढमा सुहसेज्जा। 2. अहावरा दोच्चा सुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए सएणं लाभेणं तुस्सति परस्स लाभं णो आसाएति णो पीहेति णो पत्थेति णो अभिलसति, परस्स लाभमणासाएमाणे अपीहेमाणे अपत्थेमाणे अणभिलसमाणे णो मणं उच्चावयं णियच्छति, णो विणिघातमावज्जति-दोच्चा सुहसेज्जा। 3. अहावरा तच्चा सुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए दिव्वमाणुस्सए कामभोगे णो आसाएति णो पीहेति णो पत्थेति णो अभिलसति, दिव्वमाणुस्सए कामभोगे अणासाएमाणे अपीहेमाणे अपत्थेमाणे अणभिलसमाणे णो मणं उच्चावयं णियच्छति, णो विणिघातमावज्जति-तच्चा सुहसेज्जा। 4. अहावरा चउत्था सुहसेज्जा-से णं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए, तस्स णं एवं भवति-जइ ताव अरहंता भगवंतो हट्ठा अरोगा बलिया कल्लसरीरा अण्णयराइं ओरालाइं कल्लाणाइं विउलाइं पयताइं पग्गहिताइं महाणुभागाइं कम्मक्खय-करणाइं तवोकम्माइं पडिवज्जंति, किमंग पुण अहं अब्भोवगमि-ओवक्कमियं वेयणं णो सम्मं सहामि खमामि तितिक्खेमि अहियासेमि? ममं च णं अब्भोवगमिओवक्कमियं (वेयणं?) सम्ममसहमाणस्स अक्खम माणस्स अतितिक्खेमाणस्स अणहिया-सेमाणस्स किं मण्णे कज्जति? एगंतसो मे पावे कम्मे कज्जति। ममं च णं अब्भोवगमिओवक्कमियं खममाणस्स तितिक्खेमाणस्स अहिया-सेमाणस्स किं मण्णे कज्जति? एगंतसो मे णिज्जरा कज्जति चउत्था सुहसेज्जा।
सुखशय्या-पद
451. सुखशय्या चार हैं- 1. पहली सुखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर, निर्ग्रन्थ प्रवचन में, निःशंक, निष्कांक्ष, निर्विचिकित्सित, अभेद-समापन्न, अकलुष-समापन्न होकर निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करता है, प्रतीति करता है, रुचि करता है, वह निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करता हुआ, प्रतीति करता हुआ, रुचि करता हुआ मन में समता को धारण करता है और धर्म में स्थिर हो जाता है, 2. दूसरी सुखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर अपने लाभ से संतुष्ट होता है, दूसरे के लाभ का आस्वाद नहीं करता, स्पृहा नहीं करता, प्रार्थना नहीं करता, अभिलाषा नहीं करता, वह दूसरे के लाभ का आस्वाद नहीं करता हुआ, स्पृहा नहीं करता हुआ, प्रार्थना नहीं करता हुआ, अभिलाषा नहीं करता हुआ मन में समता को धारण करता है और धर्म में स्थिर हो जाता है, 3. तीसरी सुखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होकर देवों तथा मनुष्यों के काम-भोगों का आस्वाद नहीं करता, स्पृहा नहीं करता, प्रार्थना नहीं करता, अभिलाषा नहीं करता, वह उनका आस्वाद नहीं करता हुआ, स्पृहा नहीं करता हुआ, प्रार्थना नहीं करता हुआ, अभिलाषा नहीं करता हुआ मन में समता को धारण करता है और धर्म में स्थिर हो जाता है, 4. चौथी सुखशय्या यह है-कोई व्यक्ति मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित होने के बाद ऐसा सोचता है-जब अर्हन्त भगवान् हृष्ट, नीरोग, बलवान् तथा स्वस्थ होकर भी कर्मक्षय के लिए उदार, कल्याण, विपुल, प्रयत-सुसंयत, प्रगृहीत, सादर स्वीकृत, महानुभाग-अमेय शक्तिशाली और कर्मक्षयकारी विचित्र तपस्याएं स्वीकृत करते हैं तब मैं आभ्युपगमिकी तथा औपक्रमिकी वेदना को ठीक प्रकार से क्यों न सहन करता हूं। यदि मैं आभ्युपगमिकी तथा औपक्रमिकी की वेदना को ठीक प्रकार से सहन नहीं करूंगा तो मुझे क्या होगा? मुझे एकान्ततः पाप कर्म होगा। यदि मैं आभ्युपगमिकी और औपक्रमिकी वेदना को ठीक प्रकार से सहन करूंगा तो मुझे क्या होगा? मुझे एकान्ततः निर्जरा होगी।
अवायणिज्ज-वायणिज्ज-पदं
452. चत्तारि अवायणिज्जा पण्णत्ता, तं जहा- अविणीए, विगइपडिबद्धे, अविओस-वितपाहुडे, माई।
अवाचनीय-वाचनीय-पद
452. चार अवाचनीय-वाचना देने के अयोग्य होते हैं- 1. अविनीत, 2. विकृतिप्रतिबद्ध, 3. अव्यवशमितप्राभृत, 4. मायावी।
453. चत्तारि वायणिज्जा पण्णत्ता, तं जहा- विणीते, अविगतिपडिबद्धे, विओसवित-पाहुडे, अमाई।
453. चार वाचनीय होते हैं- 1. विनीत, 2. विकृतिअप्रतिबद्ध, 3. व्यव-शमितप्राभृत, 4. अमायावी।
आय-पर-पदं
454. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आतंभरे णाममेगे, णो परंभरे, परंभरे णाममेगे, णो आतंभरे, एगे आतंभरे वि, परंभरे वि, एगे णो आतंभरे, णो परंभरे।
आत्म-पर-पद
454. पुरुष चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष आत्मम्भर (अपने-आपको भरने वाले) होते हैं, परम्भर (दूसरों को भरने वाले) नहीं होते, 2. कुछ पुरुष परम्भर होते हैं, आत्मम्भर नहीं होते, 3. कुछ पुरुष आत्मम्भर भी होते हैं और परम्भर भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष आत्मम्भर भी नहीं होते और परम्भर भी नहीं होते।
दुग्गत-सुग्गत-पदं
455. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- ठाणं दुग्गए णाममेगे दुग्गए, दुग्गए णाममेगे सुग्गए, सुग्गए णाममेगे दुग्गए, सुग्गए णाममेगे सुग्गए।
दुर्गत-सुगत-पद
455. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष धन से भी दुर्गत दरिद्र होते हैं और ज्ञान से भी दुर्गत होते हैं, 2. कुछ पुरुष धन से दुर्गत होते हैं, पर ज्ञान से सुगत समृद्ध होते हैं, 3. कुछ पुरुष धन से सुगत होते हैं, पर ज्ञान से दुर्गत होते हैं, 4. कुछ पुरुष धन से सुगत होते हैं और ज्ञान से भी सुगत होते हैं।
456. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दुग्गए णाममेगे दुव्वए, दुग्गए णाममेगे सुव्वए, सुग्गए णाममेगे दुव्वए, सुग्गए णाममेगे सुव्वए।
456. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दुर्गत और दुर्व्रत होते हैं, 2. कुछ पुरुष दुर्गत और सुव्रत होते हैं, 3. कुछ पुरुष सुगत और दुर्व्रत होते हैं, 4. कुछ पुरुष सुगत और सुव्रत होते हैं।
457. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दुग्गए णाममेगे दुप्पडिताणंदे, दुग्गए णाममेगे सुप्पडिताणंदे, सुग्गए णाममेगे दुप्पडिताणंदे सुग्गए णाममेगे सुप्पडिताणंदे।
457. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दुर्गत और दुष्प्रत्यानंद-कृतघ्न होते हैं, 2. कुछ पुरुष दुर्गत और सुप्रत्यानंद-कृतज्ञ होते हैं, 3. कुछ पुरुष सुगत और दुष्प्रत्यानंद होते हैं, 4. कुछ पुरुष सुगत और सुप्रत्यानंद होते हैं।
458. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दुग्गए णाममेगे दुग्गतिगामी, दुग्गए णाममेगे सुग्गतिगामी, सुग्गए णाममेगे दुग्गतिगामी, सुग्गए णाममेगे सुग्गतिगामी।
458. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दुर्गत और दुर्गतिगामी होते हैं, 2. कुछ पुरुष दुर्गत और सुगतिगामी होते हैं, 3. कुछ पुरुष सुगत और दुर्गतिगामी होते हैं, 4. कुछ पुरुष सुगत और सुगतिगामी होते हैं।
459. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- दुग्गए णाममेगे दुग्गतिं गते, दुग्गए णाममेगे सुग्गतिं गते, सुग्गए णाममेगे दुग्गतिं गते, सुग्गए णाममेगे सुग्गतिं गते।
459. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष दुर्गत होकर दुर्गति को प्राप्त हुए हैं, 2. कुछ पुरुष दुर्गत होकर सुगति को प्राप्त हुए हैं, 3. कुछ पुरुष सुगत होकर दुर्गति को प्रापत हुए हैं, 4. कुछ पुरुष सुगत होकर सुगति को प्राप्त हुए हैं।
तम-जोति-पदं
460. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- तमे णाममेगे तमे, तमे णाममेगे जोती, जोती णाममेगे तमे, जोती णाममेगे जोती।
तम-ज्योति-पद
460. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पहले भी तम-अज्ञानी होते हैं और पीछे भी तम अज्ञानी ही होते हैं, 2. कुछ पुरुष पहले तम होते हैं, पर पीछे ज्योति-ज्ञानी हो जाते हैं, 3. कुछ पुरुष पहले ज्योति होते हैं, पर पीछे तम हो जाते हैं, 4. कुछ पुरुष पहले भी ज्योति होते हैं और पीछे भी ज्योति ही होते हैं।
461. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- तमे णाममेगे तमबले, तमे णाममेगे जोतिबले, जोती णाममेगे तमबले, जोती णाममेगे जोतीबले।
461. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष तम और तमोबल-असदा-चारी होते हैं, 2. कुछ पुरुष तम और ज्योतिबल-सदाचारी होते हैं, 3. कुछ पुरुष ज्योति और तमोबल होते हैं, 4. कुछ पुरुष ज्योति और ज्योतिबल होते हैं।
462. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- तमे णाममेगे तमबलपलज्जणे, तमे णाममेगे जोतिबलपलज्जणे, जोती णाममेगे तमबलपलज्जणे, जोती णाममेगे जोतिबलपलज्जणे।
462. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष तम और तमोबल में अनुरक्त होते हैं, 2. कुछ पुरुष तम और ज्योतिबल में अनुरक्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष ज्योति और तमोबल में अनुरक्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष ज्योति और ज्योतिबल में अनुरक्त होते हैं।
परिण्णात-अपरिण्णात-पदं
463. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- परिण्णातकम्मे णाममेगे, णो परिण्णातसण्णे, परिण्णातसण्णे णाममेगे, णो परिण्णातकम्मे, एगे परिण्णातकम्मेवि, परिण्णातसण्णेवि, एगे णो परिण्ण्णातकम्मे, णो परिण्णातसण्णे।
परिज्ञात-अपरिज्ञात-पद
463. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष परिज्ञातकर्मा होते हैं, पर परिज्ञात संज्ञ नहीं होते-हिंसा आदि के परिहर्ता होते हैं, पर अनासक्त नहीं होते, 2. कुछ पुरुष परिज्ञात-संज्ञ होते हैं, पर परिज्ञात कर्मा नहीं होते, 3. कुछ पुरुष परिज्ञात-कर्मा भी होते हैं और परिज्ञातसंज्ञ भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न परिज्ञात-कर्मा होते हैं और न परिज्ञातसंज्ञ ही होते हैं।
464. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- परिण्णातकम्मे णाममेगे, णो परिण्णातगिहावासे, परिण्णातगिहावासे णाममेगे, णो परिण्णातकम्मे, एगे परिण्णातकम्मेवि, परिण्णातगिहावा-सेवि, परिण्णातकम्मे, णो परिण्ण्णातकम्मे।
464. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष परिज्ञातकर्मा होते हैं, पर परिज्ञातगृहवास नहीं होते, 2. कुछ पुरुष परिज्ञातगृहवास होते हैं, पर परिज्ञातकर्मा नहीं होते, 3. कुछ पुरुष परिज्ञातकर्मा भी होते हैं और परिज्ञातगृहवास भी होते हैं 4. कुछ पुरुष न परिज्ञातकर्मा होते हैं और न परिज्ञात-गृहवास ही होते हैं।
465. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- परिण्णातसण्णे णाममेगे, णो परिण्णात-गिहावासे, परिण्णातगिहावासे णाममेगे, णो परिण्णातसण्णे, एगे परिण्णात-सण्णेवि, परिण्णातगिहावा-सेवि, एगे णो परिण्णातसण्णे, णो परिण्णातगिहावासे।
465. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष परिज्ञातसंज्ञ होते हैं, पर परिज्ञातगृहवास नहीं होते, 2. कुछ पुरुष परिज्ञात-गृहवास होते हैं, पर परिज्ञातसंज्ञ नहीं होते, 3. कुछ पुरुष परिज्ञातसंज्ञ भी होते हैं और परिज्ञात-गृहवास भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न परिज्ञात-संज्ञ होते हैं और न परिज्ञातगृहवास ही होते हैं।
इहत्थ-परत्थ-पदं
466. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- इहत्थे णाममेगे, णो परत्थे, परत्थे णाममेगे, णो इहत्थे, एगे इहत्थेवि, परत्थेवि, एगे णो इहत्थे, णो परत्थे।
इहार्थ-परार्थ-पद
466. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष इहार्थ-लौकिक प्रयोजन वाले होते हैं, परार्थ-पारलौकिक प्रयोजन वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष परार्थ होते हैं, इहार्थ नहीं होते, 3. कुछ पुरुष इहार्थ भी होते हैं और परार्थ भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न इहार्थ होते हैं और न परार्थ ही होते हैं।
हाणि-वुड्डि-पदं
467. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- एगेणं णाममेगे वड्ढति, एगेणं हायति, एगेणं णाममेगे वड्ढति, दोहिं हायति, दोहिं णाममेगे वड्ढति, एगेणं हायति, दोहिं णाममेगे वड्ढति, दोहिं हायति।
हानि-वृद्धि-पद
467. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-ज्ञान से बढ़ते हैं और मोह से हीन होते हैं, 2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-ज्ञान से बढ़ते हैं, राग और द्वेष से हीन होते हैं, 3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-ज्ञान और संयम से बढ़ते हैं, मोह से हीन होते हैं, 4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-ज्ञान और संयम से बढ़ते हैं, राग और द्वेष से हीन होते है।98
आइण्ण-खलुंक-पदं
468. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- आइण्णे णाममेगे आइण्णे, आइण्णे णाममेगे खलुंके, खलुंके णाममेगे आइण्णे, खलुंके णाममेगे खलुंके॥ एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आइण्णे णाममेगे आइण्णे, आइण्णे णाममेगे खलुंके, खलुंके णाममेगे आइण्णे, खलुंके णाममेगे खलुंके॥
आकीर्ण-खलुंक-पद
468. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े पहले भी आकीर्ण वेगवान् होते हैं और पीछे भी आकीर्ण ही होते हैं, 2. कुछ घोड़े पहले आकीर्ण होते हैं, किन्तु पीछे खलुंक-मंद हो जाते हैं, 3. कुछ घोड़े पहले खलुंक होते हैं, किन्तु पीछे आकीर्ण हो जाते हैं, 4. कुछ घोड़े पहले भी खलुंक होते हैं और पीछे भी खलुंक ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष पहले भी आकीर्ण होते हैं और पीछे भी आकीर्ण ही होते हैं, 2. कुछ पुरुष पहले आकीर्ण होते हैं, किन्तु पीछे खलुंक हो जाते हैं, 3. कुछ पुरुष पहले खलुंक होते हैं, किन्तु पीछे आकीर्ण हो जाते हैं, 4. कुछ पुरुष पहले भी खलुंक होते हैं और पीछे भी खलुंक ही होते हैं।
469. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- आइण्णे णाममेगे आइण्णताए वहति, आइण्णे णाममेगे खलुंकताए वहति, खलुंके णाममेगे आइण्णताए वहति, खलुंके णाममेगे खलुंकताए वहति। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आइण्णे णाममेगे आइण्णताए वहति, आइण्णे णाममेगे खलुंकताए वहति, खलुंके णाममेगे आइण्णताए वहति, खलुंके णाममेगे खलुंकताए वहति।
469. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े आकीर्ण होते हैं और आकीर्ण रूप में ही व्यवहार करते हैं, 2. कुछ घोड़े आकीर्ण होते हैं, पर खलुंक रूप में व्यवहार करते हैं, 3. कुछ घोड़े खलुंक होते हैं, पर आकीर्ण रूप में व्यवहार करते हैं, 4. कुछ घोड़े खलुंक ही होते हैं और खलुंक रूप में ही व्यवहार करते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आकीर्ण होते हैं और आकीर्णरूप में ही व्यवहार करते हैं 2. कुछ पुरुष आकीर्ण होते हैं, पर खलुंकरूप में व्यवहार करते हैं, 3. कुछ पुरुष खलुंक होते हैं, पर आकीर्णरूप में व्यवहार करते हैं, 4. कुछ पुरुष खलुंक ही होते हैं और खलुंकरूप में ही व्यवहार करते हैं।
जाति-पदं
470. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, कुलसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो कुलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, कुलसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो कुलसंपण्णे।
जाति-पद
470. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न भी होते हैं और कुल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न जाति-सम्पन्न होते हैं और न कुल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और कुल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न कुल-सम्पन्न ही होते हैं।
471. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, बलसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो बलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, बलसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
471. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न जाति-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं।
472. चत्तारि (प?) कंथगा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
472. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े रूप-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न जाति-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
473. चत्तारि (प?) कंथगा पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो जातिसंपण्णे, णो जयसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- जातिसंपण्णे नाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे नाममेगे, णो जातिसंपण्णे, एगे जातिसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णां जातिसंपण्णे, णो जयसंपण्णे।
473. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े जय-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े जाति-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न जाति-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष जय-सम्पन्न होते हैं, जाति-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष जाति-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न जाति-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं।
कुल-पदं
474. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपणे, एगे कुलसंपण्णेवि, बलसंपण्णेवि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो बलसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, बलसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णेवि, बलसंपण्णेवि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो बलसंपण्णे।
कुल-पद
474. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न कुल-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और बल-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न बल-सम्पन्न ही होते हैं।
475. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि एगे णो कुलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
475. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े रूप-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न कुल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
476. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो जयसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कुलसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो कुलसंपण्णे, एगे कुलसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो कुलसंपण्णे, णो जयसंपण्णे।0
476. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े जय-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े कुल-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न कुल-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष जय-सम्पन्न होते हैं, कुल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष कुल-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न कुल-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं।
बल-पदं
477. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो बलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, रूवसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णेवि, रूवसंपण्णेवि, एगे णो बलसंपण्णे, णो रूवसंपण्णे।
बल-पद
477. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े रूप-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न बल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, रूप सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और रूप-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न रूप-सम्पन्न ही होते हैं।
478. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो बलसंपण्णे, णो जयसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बलसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो बलसंपण्णे, एगे बलसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो बलसंपण्णे, णो जयसंपण्णे।0
478. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े जय-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े बल-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न बल-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष जय-सम्पन्न होते हैं, बल-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बल-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बल-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं।
रूव-पदं
479. चत्तारि पकंथगा पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो रूवसंपण्णे, णो जयसंपण्णे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- रूवसंपण्णे णाममेगे, णो जयसंपण्णे, जयसंपण्णे णाममेगे, णो रूवसंपण्णे, एगे रूवसंपण्णेवि, जयसंपण्णेवि, एगे णो रूवसंपण्णे, णो जयसंपण्णे।
रूप-पद
479. घोड़े चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ घोड़े रूप-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ घोड़े जय-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ घोड़े रूप-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ घोड़े न रूप-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न होते हैं, जय-सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष जय-सम्पन्न होते हैं, रूप-सम्पन्न नहीं होते, 3. कुछ पुरुष रूप-सम्पन्न भी होते हैं और जय-सम्पन्न भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न रूप-सम्पन्न होते हैं और न जय-सम्पन्न ही होते हैं।
सीह-सियाल-पदं
480. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सीहत्ताए णाममेगे णिक्खंते सीहत्ताए विहरइ, सीहत्ताए णाममेगे णिक्खंते सीयालत्ताए विहरइ, सीयालत्ताए णाममेगे णिक्खंते सीहत्ताए विहरइ, सीयालत्ताए णाममेगे णिक्खंते सीयालत्ताए विहरइ।
सिंह-शृगाल-पद
480. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष सिंहवृत्ति से निष्क्रांत प्रव्रजित होते हैं और सिंहवृत्ति से ही उसका पालन करते हैं, 2. कुछ पुरुष सिंहवृत्ति से निष्क्रान्त होते हैं और सियारवृत्ति से उसका पालन करते हैं, 3. कुछ पुरुष सियारवृत्ति से निष्क्रान्त होते हैं और सिंहवृत्ति से उसका पालन करते हैं, 4. कुछ पुरुष सियारवृत्ति से निष्क्रान्त होते हैं और सियारवृत्ति से ही उसका पालन करते हैं।
सम-पदं
481. चत्तारि लोगे समा पण्णत्ता, तं जहा- अपइट्ठाणे णरए जंबुद्दीवे दीवे पालए जाणविमाणे, सव्वट्ठसिद्धे महाविमाणे।
सम-पद
481. लोक में चार समान हैं (एक लाख योजन के हैं)- 1. अप्रतिष्ठान नरक-सातवें नरक का एक नरकावास, 2. जम्बूद्वीप नामक द्वीप, 3. पालक यान विमान सौधर्मेन्द्र का यात्राविमान 4. सर्वार्थसिद्ध महाविमान।
482. चत्तारि लोगे समा सपक्खिं सपडिदिसिं पण्णत्ता, तं जहा- सीमंताए णरए, समयक्खेत्ते, उड्डुविमाणे, इसीपब्भारा पुढवी।
482. लोक में चार समान (पैंतालीस लाख योजन) समक्ष तथ सप्रतिदिश हैं- 1. सीमान्तक नरक-पहले नरक का एक नरकावास, 2. समयक्षेत्र, 3. उडुविमान सौधर्म कल्प के प्रथम प्रस्तर का एक विमान, 4. ईषद्-प्राग्भारा पृथ्वी।
बिसरीर-पदं
483. उड्ढलोगे णं चत्तारि बिसरीरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वणस्सइकाइया, उराला तसा पाणा।
द्विशरीर-पद
483. ऊर्ध्व लोक में चार द्विशरीरी दूसरे जन्म में सिद्ध गतिगामी हो सकते हैं- 1. पृथ्वीकायिक जीव, 2. अप्कायिक जीव, 3. वनस्पतिकायिक जीव, 4. उदार त्रस प्राण पंचेन्द्रिय जीव।
484. अहोलोगे णं चत्तारि बिसरीरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वणस्सइकाइया, उराला तसा पाणा।
484. अधोलोक में चार द्विशरीरी हो सकते हैं- 1. पृथ्वीकायिक जीव, 2. अप्कायिक जीव, 3. वनस्पतिकायिक जीव, 4. उदार त्रस प्राण पंचेन्द्रिय जीव।
485. तिरियलोगे णं चत्तारि बिसरीरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वणस्सइकाइया, उराला तसा पाणा।0
485. तिर्यक्लोक में चार द्विशरीरी हो सकते हैं- 1. पृथ्वीकायिक जीव, 2. अप्कायिक जीव, 3. वनस्पतिकायिक जीव, 4. उदार त्रस प्राण पंचेन्द्रिय जीव।
सत्त-पदं
486. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हिरिसत्ते, हिरिमणसत्ते, चलसत्ते, थिरसत्ते।
सत्त्व-पद
486. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. ह्रीसत्त्व-विकट परिस्थिति में भी लज्जावश कायर न होने वाला, 2. ह्रीमनःसत्त्व-विकट परिस्थिति में भी मन में कायर न होने वाला, 3. चलसत्त्च-अस्थिरसत्त्व वाला, 4. स्थिरसत्त्व-सुस्थिरसत्त्व वाला।99
पडिमा-पदं
487. चत्तारि सेज्जपडिमाओ पण्णत्ताओ।
प्रतिमा-पद
487. चार शय्या प्रतिमाएं100 हैं।
488. चत्तारि वत्थपडिमाओ पण्णत्ताओ।
488. चार वस्त्र प्रतिमाएं101 हैं।
489. चत्तारि पायपडिमाओ पण्णत्ताओ।
489. चार पात्र प्रतिमाएं102 हैं।
490. चत्तारिइ ठाणपडिमाओ पण्णत्ताओ।
490. चार स्थान प्रतिमाएं हैं।
सरीर-पदं
491. चत्तारि सरीरगा जीवफुडा पण्णत्ता, तं जहा- वेउव्विए, आहारए, तेयए, कम्मए।
शरीर-पद
491. चार शरीर जीवस्पृष्ट जीव के सहवर्ती होते हैं- 1. वैक्रिय, 2. आहारक, 3. तैजस, 4. कार्मण103।
492. चत्तारि सरीरगा कम्मुम्मीसगा पण्णत्ता, तं जहा- ओरालिए, वेउव्विए, आहारए, तेयए।
492. चार शरीर कर्म उन्मिश्रक कार्मण शरीर से संयुक्त ही होते हैं- 1. औदारिक, 2. वैक्रिय, 3. आहारक, 4. तैजस104।
फुड-पदं
493. चउहिं अत्थिकाएहिं लोगे फुडे पण्णत्ते, तं जहा- धम्मत्थिकाएणं, अधम्मत्थिकाएणं, जीवत्थिकाएणं, पुग्गलत्थिकाएणं।
स्पृष्ट-पद
493. चार अस्तिकायों से समूचा लोक स्पृष्ट व्याप्त है- 1. धर्मास्तिकाय से, 2. अधर्मास्तिकाय से, 3. जीवास्तिकाय से, 4. पुद्गलास्तिकाय से।
494. चउहिं बादरकाएहिं उववज्ज-माणेहिं लोगे फुडे पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइएहिं, आउकाइएहिं, वाउकाइएहिं, वणस्सइकाइएहिं।
494. चार उत्पन्न होते हुए अपर्याप्तक बादरकायिक जीवों से समूचा लोक स्पृष्ट है- 1. पृथ्वीकायिक जीवों से 2. अप्कायिक जीवों से 3. वायुकायिक जीवों से 4. वनस्पति-कायिक जीवों से।
तुल्ल-पदं
495. चत्तारि पएसग्गेणं तुल्ला पण्णत्ता, तं जहा- धम्मत्थिकाए, अधम्मत्थिकाए, लोगागासे, एगजीवे।
तुल्य-पद
495. चार प्रदेशाग्र (प्रदेश-परिमाण) से तुल्य हैं असंख्य प्रदेशी हैं- 1. धर्मास्तिकाय 2. अधर्मास्तिकाय 3. लोकाकाश 4. एक जीव।
णो सुपस्स-पदं
496. चउण्हमेगं सरीरं णो सुपस्सं भवइ, तं जहा- पुढविकाइयाणं, आउकाइयाणं, तेउकाइयाणं, वणस्सइकाइयाणं।
नो सुपश्य-पद
496. चार काय के जीवों का एक शरीर सुपश्य सहज दृश्य नहीं होता- 1. पृथ्वीकायिक जीवों का 2. अप्कायिक जीवों का 3. तेजस्कायिक जीवों का 4. साधारण वनस्पतिकायिक जीवों का।
इंदियत्थ-पदं
497. चत्तारि इंदियत्था पुट्ठा वेदेंति, तं जहा- सोइंदियत्थे, घाणिंदियत्थे, जिब्भिंदियत्थे, फासिंदियत्थे।
इन्द्रियार्थ-पद
497. चार इन्द्रिय-विषय इन्द्रियों से स्पृष्ट होने पर ही संवेदित किए जाते हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रियविषय-शब्द 2. घ्राणेन्द्रिय-विषय-गंध 3. रसनेन्द्रियविषय-रस 4. स्पर्शनेन्द्रियविषय स्पर्श।
अलोग-अगमण-पदं
498. चउहिं ठाणंहिं जीवा य पोग्गला य णो संचाएंति बहिया लोगंता गमणयाए, तं जहा- गतिअभावेणं, णिरुवग्गहयाए, लुक्खताए, लोगाणुभावेणं।
अलोक-अगमन-पद
498. चार कारणों से जीव तथा पुद्गल लोक से बाहर गमन नहीं कर सकते- 1. गति के अभाव से 2. निरूपग्रहता-गति तत्त्व का आलम्बन न होने से 3. रूक्ष होने से 4. लोकानुभाव-लोक की सहज मर्यादा होने से105।
णात-पदं
499. चउव्विहे णातमे पण्णत्ते, तं जहा- ठाणं आहरणे, आहरणतद्देसे, आहरणतद्दोसे, उवण्णासोवणए।
ज्ञात-पद
499. ज्ञात चार प्रकार के होते हैं- 1. आहरण-सामान्य उदाहरण 2. आहरण तद्देश-एकदेशीय उदाहरण 3. आहरण तद्दोष-साध्यविकल आदि उदाहरण 4 उपन्यासोपनय-वादी के द्वारा कृत उपन्यास के विघटन के लिए प्रतिवादी द्वारा किया जाने वाला विरुद्धार्थक उपनय106।
500. आहरण चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- अवाए उवाए, ठवणाकम्मे, पडुप्पण्णविणासी।
500. आहरण चार प्रकार का होता है- 1. अपाय-हेयधर्म का ज्ञापक दृष्टान्त 2. उपाय-ग्राह्य वस्तु के उपाय बताने वाला दृष्टान्त 3. स्थापनाकर्म-स्वाभिमत की स्थापना के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला दृष्टान्त 4. प्रत्युत्पन्नविनाशी-उत्पन्न दूषण का परिहार करने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला दृष्टान्त107।
501. आहरणतद्दोसे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- अणुसिट्ठी, उवालंभे, पुच्छा, णिस्सावयणे।
501. आहरण तद्देश चार प्रकार का होता है- 1. अनुशिष्टि-प्रतिवादी के मंतव्य के उचित अंश को स्वीकार कर अनुचित का निरसन करना, 2. उपालम्भ-दूसरे के मत को उसकी ही मान्यता से दूषित करना, 3. पृच्छा-प्रश्न-प्रतिप्रश्नों में ही पर मत को असिद्ध कर देना, 4. निःश्रावचन-अन्य के बहाने अन्य को शिक्षा देना108।
502. आहरणतद्दोसे चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- अधम्मजुत्ते, पडिलोमे, अत्तोवणीते, दुरुवणीते।
502. आहरणद्दोष चार प्रकार का होता है- 1. अधर्मयुक्त-अधर्मबुद्धि उत्पन्न करने वाला दृष्टांत 2. प्रतिलोम-अपसिद्धान्त का प्रतिपादक दृष्टान्त अथवा 'शठे शाठ्यं समाचरेत्' ऐसी प्रतिकूलता की शिक्षा देने वाला दृष्टान्त, 3. आत्मोपनीत-परमत में दोष दिखाने के लिए दृष्टान्त प्रस्तुत किया जाए और उससे स्वमत दूषित हो जाए 4. दुरुपनीत-दोषपूर्णनिगमन वाला दृष्टान्त109।
503. उवण्णासोवणए चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- तव्वत्थुते, तदण्णवत्थुते, पडिणिभे, हेतू।
503. उपन्यासोपनय चार प्रकार का होता है- 1. तदवस्तुक-वादी के द्वारा उपन्यस्त हेतु से उसका ही निरसन करना, 2. तदन्यवस्तुक-उपन्यस्तवस्तु से अन्य में भी प्रतिवादी की बात को पकड़कर उसे हरा देना, 3. प्रतिनिभ-वादी के सदृश हेतु बनाकर उसके हेतु को असिद्ध कर देना। 4. हेतु-हेतु बताकर अन्य के प्रश्न का समाधान कर देना110।
हेउ-पदं
504. हेऊ चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- जावए, थावए, वंसए, लूसए। अहवा-हेऊ चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- पच्चक्खे अणुमाणे ओवम्मे आगमे। अहवा-हेऊ चउव्विहे पण्णत्ते, तं जहा- अत्थित्तं अत्थि सो हेऊ, अत्थित्त णत्थि सो हेऊ, णत्थित्तं अत्थि सो हेऊ, णत्थित्त णत्थि सो हेऊ।
हेतु-पद
504. हेतु चार प्रकार के होते हैं- 1. यापक-समययापक विशेषण बहुल हेतु-जिसे प्रतिवादी शीघ्र न समझ सके, 2. स्थापक-प्रसिद्ध व्याप्ति वाला-साध्य को शीघ्र स्थापित करने वाला हेतु, 3. व्यंसक-प्रतिवादी को छल में डालने वाला हेतु, 4. लूषक-व्यंसक के द्वारा प्राप्त आपत्ति को दूर करने वाला हेतु111। अथवा-हेतु चार प्रकार के होते हैं- 1. प्रत्यक्ष, 2. अनुमान, 3. उपमान, 4. आगम। अथवा-हेतु चार प्रकार के होते हैं- 1. विधि-साधक विधि-हेतु, 2. विधि-साधक निषेध-हेतु, 3. निषेध-साधक विधि-हेतु, 4. निषेध-साधक निषेध-हेतु112।
संखाण-पदं
505. चउव्विहे संखाणे पण्णत्ते, तं जहा- परिकम्म, ववहारे, रज्जू, रासी।
संख्यान-पद
505. संख्यान गणित चार प्रकार का है- 1. परिकर्म, 2. व्यवहार, 3. रज्जु, 4. राशि।
अंधगार-उज्जोय-पदं
506. अहोलागे णं चत्तारि अंधगारं करेंति, तं जहा- णरगा, णेरइया, पावाइं कम्माइं, असुभा पोग्गला।
अंधकार-उद्योत-पद
506. अधोलोक में चार अंधकार करते हैं- 1. नरक, 2. नैरयिक, 3. पाप-कर्म, 4. अशुभ-पुद्गल।
507. तिरियलोगे णं चत्तारि उज्जोतं करेंति, तं जहा- चंदा, सूरा, मणी, जोती
507. तिर्यक् लोक में चार उद्योत करते हैं- 1. चन्द्र, 2. सूर्य, 3. मणि, 4. ज्योति अग्नि।
508. उड्ढलोगे णं चत्तारि उज्जोतं करेंति, तं जहा- देवा, देवीओ, विमाणा, आभरणा।
508. ऊर्ध्व लोक में चार उद्योत करते हैं- 1. देव, 2. देवियां, 3. विमान, 4. आभरण।
पसप्पग-पदं
509. चत्तारि पसप्पगा पण्णत्ता, तं जहा- अणुप्पण्णाणं भोगाणं उप्पाएत्ता एगे पसप्पए, पुव्वप्पण्णाणं भोगाणं अविप्पओगेणं एगे पसप्पए, अणुप्पण्णाणं सोक्खाणं उप्पाइत्ता एगे पसप्पए, पुव्वुप्पण्णाणं सोक्खाणं अविप्प- ओगेणं एगे पसप्पए।
प्रसर्पक-पद
509. प्रसर्पक चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ अप्राप्त भोगों की प्राप्ति के लिए प्रसर्पण करते हैं, 2. कुछ पूर्व प्राप्त भोगों के संरक्षण के लिए प्रसर्पण करते हैं, 3. कुछ अप्राप्त सुखों की प्राप्ति के लिए प्रसर्पण करते हैं, 4. कुछ पूर्व प्राप्त सुखों के संरक्षण के लिए प्रसर्पण करते हैं।
आहार-पदं
510. णेरइयाणं चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- इंगालोवमे, मुम्मुरोवमे, सीतले, हिमसीतले।
आहार-पद
510. नैरयिकों का आहार चार प्रकार का होता है- 1. अंगारोपम-अल्पकालीन दाहवाला, 2. मुर्मुरोपम-दीर्घकालीन दाहवाला, 3. शीतल, 4. हिमशीतल।
511. तिरिक्खजोणियाणं चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- कंकोवमे, बिलोवमे, पाणमंसोवमे, पुत्तमंसोवमे।
511. तिर्यंचों का आहार चार प्रकार का होता है- 1. कंकोपम-सुख भक्ष्य और सुजीर्ण, 2. विलोपम-जो चबाये बिना निगल लिया जाता है, 3. पाणमांसोपम-चण्डाल के मांस की भान्ति घृणित, 4. पुत्रमांसोपम-पुत्र मांस की भांति दुःख भक्ष्य113।
512. मणुस्साणं चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- असणे, पाणे, खाइमे, साइमे।
512. मनुष्यों का आहार चार प्रकार का होता है- 1. अशन, 2. पान, 3. खाद्य, 4. स्वाद्य।
513. देवाणं चउव्विहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- वण्णमंते, गंधमंते, रसमंते, फासमंते।
513. देवताओं का आहार चार प्रकार का होता है- 1. वर्णवान्, 2. गंधवान्, 3. रसवान्, 4. स्पर्शवान्।
आसीविस-पदं
514. चत्तारि जातिआसीविसा पण्णत्ता, तं जहा- विच्छुयजातिआसीविसे, मंडुक्कजाति-आसीविसे, उरगजातिआसीविसे, मणुस्सजातिआसीविसे। विच्छुयजातिआसीविसस्स णं भंते! केवइए विसए पण्णत्ते? पभू णं विच्छुयजातिआसीविसे अद्धभरहप्पमाणमेत्तं बोंदिं विसेणं विसपरिणयं विसट्ठमाणिं करित्तए। विसए से विसट्ठताए, णो चेव णं संपत्तीए करेंसु वा करेंति वा करिस्संति वा। मंडुक्कजातिआसीविसस्स णं भंते! केवइए विसए पण्णत्ते? पभू णं मंडुक्कजातिआसीविसे भरहप्पमाणमेत्तं बोंदिं विसेणं विसपरिणयं विसट्टमाणिं करित्तए। विसए से विसट्ठताए, णो चेव णं संपत्तीए करेंसु वा करेंति वा करिस्संति वा। उरगजातिआसीविसस्स णं भंते! केवइए विसए पण्णत्ते? पभू णं उरगजातिआसीविसे जंबुद्दीवपमाणमेत्तं बोंदिं विसेणं विसपरिणयं विसट्टमाणिं करित्तए। विसए से विसट्ठताए, णो चेव णं संपत्तीए करेंसु वा करेंति वा करिस्संति वा। मणुस्सजातिआसीविसस्स णं भंते! केवइए विसए पण्णत्ते? पभू णं मणुस्सजातिआसीविसे समसखेत्तपमाणमेत्तं बोंदिं विसेणं विसपरिणतं विसट्टमाणिं करेत्तए। विसए से विसट्ठताए, णो चेव णं संपत्तीए करेंसुवा करेंति वा करिस्संति वा।
आशीविष-पद
514. तीन-आशीविष चार होते हैं- 1. जाती-आशीविष वृश्चिक, 2. जाती-आशीविष मेंढक, 3. जाती-आशीविष सर्प, 4. जाती-आशीविष मनुष्य। भगवन्! जाती-आशीविष वृश्चिक के विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है114? गौतम! जाती-आशीविष वृश्चिक अपने विष के प्रभाव से अर्धभरतप्रमाण शरीर को (लगभग दो सौ तिरेसठ योजन) विषपरिणत तथा विदलित कर सकता है। यह उसकी विषात्मक क्षमता है, पर इतने क्षेत्र में उसने अपने क्षमता का न तो कभी उपयोग किया है, न करता है और न कभी करेगा। भगवन्! जाती-आशीविष मंडुक के विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है? गौतम! जाती-आशीविष मंडुक अपने विष के प्रभाव से भरतप्रमाण शरीर को विषपरिणत तथा विदलित कर सकता है। यह उसकी विषात्मक क्षमता है, पर इतने क्षेत्र में उसने अपनी क्षमता का न तो कभी उपयोग किया है, न करता है और न कभी करेगा। भगवान्! उरगजातीय आशीविष के विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है? गौतम! उरगजातीय आशीविष अपने विष के प्रभाव से जम्बूद्वीप प्रमाण (लाख योजन) शरीर को विषपरिणत तथा विदलित कर सकता है। यह उसकी विषात्मक क्षमता है, पर इतने क्षेत्र में उसने अपनी क्षमता का न तो कभी उपयोग किया है, न करता है और न कभी करेगा। भगवन्! मनुष्यजातीय आशीविष के विष का प्रभाव कितने क्षेत्र में होता है? गौतम! मनुष्यजातीय आशीविष के विष का प्रभाव समय क्षेत्रप्रमाण (पैंतालीस लाख योजन) शरीर को विषपरिणत तथा विदलित कर सकता है। यह उसकी विषात्मक क्षमता है, पर इतने क्षेत्र में उसने अपनी क्षमता का न तो कभी उपयोग किया है, न करता है और न कभी करेगा।
वाहि-तिगिच्छा-पदं
515. चउव्विहे वाही पण्णत्ते, तं जहा- वातिए, पित्तिए, सिंभिए, सण्णिवातिए।
व्याधि-चिकित्सा-पद
515. व्याधि चार प्रकार की होती है- 1. वातिक-वायुविकार से होने वाली 2. पैत्तिक-पित्तविकार से होने वाली 3. श्लैष्मिक-कफविकार से होने वाली 4. सान्निपातिक-तीनों के मिश्रण से होने वाली।
516. चउव्विहा तिगिच्छा पण्णत्ता, तं जहा- विज्जो, ओसधाइं, आउरे, परियारए।
516. चिकित्सा के चार अंग है- 1. वैद्य 2. औषध 3. रोगी 4. परिचारक।
517. चत्तारि तिगिच्छगा पण्णत्ता, तं जहा- आततिगिच्छाए णाममेगे, णो परतिगिच्छए, परतिगिच्छए णाममेगे, णो आततिगिच्छए, एगे आततिगिच्छएवि, परतिगिच्छएवि, एगे णो आततिगिच्छाए, णो परतिगिच्छए।
517. चिकित्सक चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ चिकित्सक अपनी चिकित्सा करते हैं, दूसरों की नहीं करते 2. कुछ चिकित्सक दूसरों की चिकित्सा करते हैं, अपनी नहीं करते 3. कुछ चिकित्सक अपनी भी चिकित्सा करते हैं और दूसरों की भी करते हैं 4. कुछ चिकित्सक न अपनी चिकित्सा करते हैं और न दूसरों की ही करते हैं।
वणकर-पदं
518. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वणकरे णाममेगे, णो वणपरिमासी, वणपरिमासी णाममेगे, णो वणकरे एगे वणकरेवि, वणपरिमासीवि, एगे णो वणकरे, णो वणपरिमासी।
व्रणकर-पद
518. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष रक्त निकालने के लिए व्रण घाव करते हैं, किन्तु उसका परिमर्श नहीं करते उसे सहलाते नहीं 2. कुछ पुरुष व्रण का परिमर्श करते हैं, किन्तु व्रण नहीं करते, 3. कुछ पुरुष व्रण भी करते हैं और उसका परिमर्श भी करते हैं 4. कुछ पुरुष न व्रण करते हैं और न उसका परिमर्श करते हैं।
519. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वणकरे णाममेगे, णो वणसारक्खी, वणसारक्खी णाममेगे, णो वणकरे, एगे वणकरेवि, वणसारक्खीवि, एगे णो वणकरे, णो वणसारक्खी।
519. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष व्रण करते हैं, किन्तु उसका संरक्षण देखभाल नहीं करते 2. कुछ पुरुष व्रण का संरक्षण करते हैं, किन्तु व्रण नहीं करते 3. कुछ पुरुष व्रण भी करते हैं और उसका संरक्षण भी करते हैं 4. कुछ पुरुष न व्रण करते हैं और न उसका संरक्षण करते हैं।
520. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वणकरे णाममेगे, णो वणसंरोही, वणसंरोही णाममेगे, णो वणकरे, एगे वणकरेवि, वणसंरोहीवि, एगे णो वणकरे, णो वणसंरोही।
520. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष व्रण करते हैं, किन्तु उसका संरोह नहीं करते उसे भरते नहीं 2. कुछ पुरुष व्रण का संरोह करते हैं, किन्तु व्रण नहीं करते 3. कुछ पुरुष व्रण भी करते हैं और उसका संरोह भी करते हैं 4. कुछ पुरुष न व्रण करते हैं और न उसका संरोह करते हैं।
अंतोबाहिं-पदं
521. चत्तारि वणा पण्णत्ता, तं जहा- अंतोसल्ले णाममेगे, णो बाहिंसल्ले, बाहिंसल्ले णाममेगे, णो अंतोसल्ले, एगे अंतासल्लेवि, बाहिंसल्लेवि, एगे णो अंतोसल्ले, णो बाहिंसल्ले। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अंतोसल्ले णाममेगे, णो बाहिंसल्ले, बाहिंसल्ले णाममेगे, णो अंतोसल्ले, एगे अंतासल्लेवि, बाहिंसल्लेवि, एगे णो अंतोसल्ले, णो बाहिंसल्ले।
अन्तर्बहिः-पद
521. व्रण चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ व्रण अन्तःशल्य (आन्तरिक घाव) वाले होते हैं किन्तु बाह्यशल्य वाले नहीं होते 2. कुछ व्रण बाह्यशल्य वाले होते हैं, किन्तु अन्तःशल्य वाले नहीं होते, 3. कुछ व्रण अन्तःशल्य वाले भी होते है और बाह्यशल्य वाले भी होते हैं, 4. कुछ व्रण न अन्तःशल्य वाले होते हैं और न बाह्यशल्य वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं-1. कुछ पुरुष अन्तःशल्य वाले होते हैं, किन्तु बाह्य शल्य वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बाह्यशल्य वाले होते हैं, किन्तु अन्तः-शल्य वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष अन्तः शल्य वाले भी होते हैं और बाह्य शल्य वाले भी होते हैं 4. कुछ पुरुष न अन्तः शल्य वाले होते हैं और न बाह्यशल्य वाले होते हैं।
522. चत्तारि वणा पण्णत्ता, तं जहा- अंतोदुट्ठे णाममेगे, णो बाहिंदुट्ठे, बाहिंदुट्ठे णाममेगे, णो अंतोदुट्ठे, एगे अंतोदुट्ठेवि, बाहिंदुट्ठेवि, एगे णो अंतोदुट्ठे, णो बाहिंदुट्ठे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अंतोदुट्ठे णाममेगे, णो बाहिंदुट्ठे, बाहिंदुट्ठे णाममेगे, णो अंतोदुट्ठे, एगे अंतोदुट्ठेवि, बाहिंदुट्ठेवि, एगे णो अंतोदुट्ठे, णो बाहिंदुट्ठे।
522. व्रण चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ व्रण अन्तःदुष्ट (अन्दर से विकृत) होते हैं, किन्तु बाहर से दुष्ट नहीं होते 2. कुछ व्रण बाहर से दुष्ट होते हैं, किन्तु अन्तःदुष्ट नहीं होते 3. कुछ व्रण अन्तः-दुष्ट भी होते हैं और बाह्य दुष्ट भी होते हैं 4. कुछ व्रण न अन्तःदुष्ट होते हैं और न बाह्य दुष्ट होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष अन्तःदुष्ट अन्दर से मैले होते हैं, किन्तु बाहर से नहीं होते 2. कुछ पुरुष बाहर से दुष्ट होते हैं, किन्तु अन्तः दुष्ट नहीं होते 3. कुछ पुरुष अन्तःदुष्ट भी होते हैं और बाह्य दुष्ट भी होते हैं 4. कुछ पुरुष न अन्तःदुष्ट होते हैं और न बाह्य दुष्ट होते हैं।
सेयंस-पावंस-पदं
523. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सेयंसे णाममेगे, सेयंसे, सेयंसे णाममेगे पावंसे, पावंसे णाममेगे सेयंसे, पावंस णाममेगे पावंसे।
श्रेयस्पापीयस्पद
523. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से भी श्रेयान् प्रशस्य होते हैं और आचरण की दृष्टि से भी श्रेयान् होते हैं 2. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से श्रेयान् होते हैं, किन्तु आचरण की दृष्टि से पापीयान् होते हैं 3. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से पापीयान् होते हैं, किन्तु आचरण की दृष्टि से श्रेयान् होते हैं, 4. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से भी पापीयान् होते हैं और आचरण की दृष्टि से भी पापीयान् होते हैं।
524. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सेयंसे णाममेगे सेयंसेत्ति सालिसए, सेयंसे णाममेगे पावंसेत्ति सालिसए, पावंसे णाममेगे सेयंसेत्ति सालिसए, पावंसे णाममेगे, पावंसेत्ति सालिसए।
524. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से भी श्रेयान् होते हैं और आचरण की दृष्टि से भी श्रेयान् के सदृश होते हैं 2. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से श्रेयान् होते हैं, किन्तु आचरण की दृष्टि से पापीयान् के सदृश होते हैं 3. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से पापीयान् होते हैं, किन्तु आचरण की दृष्टि से श्रेयान् के सदृश होते हैं। 4. कुछ पुरुष बोध की दृष्टि से भी पापीयान् होते हैं और आचरण की दृष्टि से भी पापीयान् के सदृश होते हैं।
525. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सेयंसे णाममेगे सेयंसेत्ति मण्णति, सेयंसे णाममेगे पावंसेत्ति मण्णति, पावंसे णाममेगे सेयंसेत्ति मण्णति, पावंसे णाममेगे, पावंसेत्ति मण्णति।
525. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रेयान् होते हैं और अपने आपको श्रेयान् ही मानते हैं 2. कुछ पुरुष श्रेयान् होते हैं, किन्तु अपने आपको पापीयान् मानते हैं 3. कुछ पुरुष पापीयान् होते हैं, किन्तु अपने आपको श्रेयान् मानते हैं, 4. कुछ पुरुष पापीयान् होते हैं और अपने आपको पापीयान् ही मानते हैं।
526. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सेयंसे णाममेगे सेयंसेत्ति सालिसए मण्णति, सेयंसे णाममेगे पावंसेत्ति सालिसए मण्णति, पावंसे णाममेगे सेयंसेत्ति सालिसए मण्णति, पावंसे णाममेगे, पावंसेत्ति सालिसए मण्णति।
526. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रेयान् होते हैं और अपने आपको श्रेयान् के सदृश ही मानते हैं 2. कुछ पुरुष श्रेयान् होते हैं किन्तु अपने आपको पापीयान के सदृश मानते हैं 3. कुछ पुरुष पापीयान् होते हैं, किन्तु अपने आपको श्रेयान् के सदृश मानते हैं 4. कुछ पुरुष पापीयान् होते हैं और अपने आपको पापीयान् के सदृश मानते हैं।
आघवण-पदं
527. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आघवइत्ता णाममेगे, णो पवि-भावइत्ता, पविभावइत्ता णाममेगे, णो आघावइत्ता, एगे आघवइत्तावि, पविभावइत्तावि, एगे णो आघवइत्ता, णो पविभावइत्ता।
आख्यापन-पद
527. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आख्यायक (कथावाचक) होते हैं, किन्तु प्रविभावक115 (चिंतक) नहीं होते, 2. कुछ पुरुष प्रविभावक होते हैं, किन्तु आख्यायक नहीं होते, 3. कुछ पुरुष आख्यायक भी होते हैं और प्रविभावक भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न आख्यायक होते हैं और न प्रविभावक होते हैं।
528. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णाममेगे, णो उंछजीविसंपण्णे, उंछजीविसंपण्णे णाममेगे, णो आघ-वइत्ता, एगे आघवइत्तावि उंछजीवि-संपण्णेवि, एगे णो आघवइत्ता, णो उंछजीविसंपण्णे।
528. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आख्यायक होते हैं, उञ्छ-जीविका सम्पन्न नहीं होते, 2. कुछ पुरुष उञ्छजीविका सम्पन्न होते हैं, आख्यायक नहीं होते 3. कुछ पुरुष आख्यायक भी होते हैं और उञ्छजीविका सम्पन्न भी होते हैं 4. कुछ पुरुष न आख्यायक होते हैं और न उञ्छजीविका सम्पन्न होते हैं।
रुक्खविगुव्वणा-पदं
529. चउव्विहा रुक्खविगुव्वणा पण्णत्ता, तं जहा- पवालत्ताए, पत्तत्ताए, पुप्फत्ताए, फलत्ताए।
रुक्षविकरण-पद
529. वृक्ष की विक्रिया चार प्रकार की होती है- 1. प्रवाल के रूप में, 2. पत्र के रूप में, 3. पुष्प के रूप में, 4. फल के रूप में।
वादि-समोसरण-पदं
530. चत्तारि वादिसमोसरणा पण्णत्ता, तं जहा- किरियावादी, अकिरियावादी, अण्णाणियावादी, वेणइयावादी।
वादि-समवसरण-पद
530. चार वादि-समवसरण हैं- 1. क्रियावादी आस्तिक 2. अक्रियावादी नास्तिक 3. अज्ञानवादी 4. विनयवादी116।
531. णेरइयाणं चत्तारि वादिसमोसरणा पण्णत्ता, तं जहा- किरियावादी, अकिरियावादी, अण्णाणियावादी, वेणइयावादी।
531. नैरयिकों के चार वादी-समवसरण होते हैं- 1. क्रियावादी 2. अक्रियावादी 3. अज्ञानवादी 4. विनयवादी।
532. एवमसुरकुमाराणवि जाव थणिय-कुमाराणं, एवं-विगलिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
532. इसी प्रकार असुरकुमारों यावत् स्तनित कुमारों के चार-चार वादि-समवसरण होते हैं। इसी प्रकार विकलेन्द्रियों को छोड़कर वैमानिक पर्यन्त दंडकों के चार-चार वादि-समवसरण होते हैं।
मेह-पदं
533. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- गज्जित्ता णाममेगे, णो वासित्ता, वासित्ता णाममेगे, णो गज्जित्ता, एगे गज्जित्तावि, वासित्तावि, एगे णो गज्जित्ता, णो वासित्ता। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गज्जित्ता णाममेगे, णो वासित्ता, वासित्ता णाममेगे, णो गज्जित्ता, एगे गज्जित्तावि, वासित्तावि, एगे णो गज्जित्ता, णो वासित्ता।
मेघ-पद
533. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ गरजने वाले होते हैं, बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ बरसने वाले होते हैं, गरजने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ गरजने वाले भी होते हैं और बरसने वाले भी होते हैं, 4. कुछ मेघ न गरजने वाले होते हैं और न बरसने वाले ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गरजने वाले होते हैं, बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष बरसने वाले होते हैं, गरजने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष गरजने वाले भी होते हैं और बरसने वाले भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गरजने वाले होते हैं और न बरसने वाले होते हैं।
534. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- गज्जित्ता णाममेगे, णो विज्जुयाइत्ता, विज्जुयाइत्ता णाममेगे णो गज्जित्ता, एगे गज्जित्तावि, विज्जुयाइत्तावि, एगे णो गज्जित्ता, णो विज्जुयाइत्ता। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- गज्जित्ता णाममेगे, णो विज्जुयाइत्ता, विज्जुयाइत्ता णाममेगे णो गज्जित्ता, एगे गज्जित्तावि, विज्जुयाइत्तावि, एगे णो गज्जित्ता, णो विज्जुयाइत्ता।
534. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ गरजने वाले होते हैं, चमकने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ चमकने वाले होते हैं, गरजने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ गरजने वाले भी होते हैं और चमकने वाले भी होते, 4. कुछ मेघ न गरजने वाले होते हैं और न चमकने वाले ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष गरजने वाले होते हैं, चमकने वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चमकने वाले होते हैं, गरजने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष गरजने वाले भी होते हैं और चमकने वाले भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न गरजने वाले होते हैं और न चमकने वाले ही होते हैं।
535. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- वासित्ता णाममेगे, णो विज्जुयाइत्ता, विज्जुयाइत्ता णाममेगे, णो वासित्ता, एगे वासित्तावि, विज्जुयाइत्तावि, एगे णो वासित्ता, णो विज्जुयाइत्ता। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- वासित्ता णाममेगे, णो विज्जुयाइत्ता, विज्जुयाइत्ता णाममेगे, णो वासित्ता, एगे वासित्तावि, विज्जुयाइत्तावि, एगे णो वासित्ता, णो विज्जुयाइत्ता।
535. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ बरसने वाले होते हैं, चमकने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ चमकने वाले होते हैं, बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ बरसने वाले भी होते हैं और चमकने वाले भी होते हैं, 4. कुछ मेघ न बरसने वाले होते हैं और न चमकने वाले ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष बरसने वाले होते हैं, चमकने वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष चमकने वाले होते हैं, बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष बरसने वाले भी होते हैं और चमकने वाले भी होते हैं, 4. कुछ पुरुष न बरसने वाले होते हैं और न चमकने वाले ही होते हैं।
536. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- कालवासी णाममेगे, णो अकाल-वासी, अकालवासी णाममेगे, णो कालवासी, एगे कालवासीवि, अकालवासीवि, एगे णो कालवासी णो अकालवासी। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- कालवासी णाममेगे, णो अकाल-वासी, अकालवासी णाममेगे, णो कालवासी, एगे कालवासीवि, अकालवासीवि, एगे णो कालवासी णो अकालवासी।
536. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ समय पर बरसने वाले होते हैं, असमय में बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ असमय में बरसने वाले होते हैं, समय पर बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ समय पर भी बरसने वाले होते हैं और असमय में भी बरसने वाले होते हैं, 4. कुछ मेघ न समय पर बरसने वाले होते हैं और न असमय में ही बरसने वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष समय पर बरसने वाले होते हैं, असमय में बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष असमय में बरसने वाले होते हैं, समय पर बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष समय पर भी बरसने वाले होते हैं और असमय में भी बरसने वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष न समय पर बरसने वाले होते हैं और न असमय में ही बरसने वाले होते हैं।
537. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- खेत्तवासी णाममेगे, णो अखेत्तवासी, अखेत्तवासी णाममेगे, णो खेत्तवासी, एगे खेत्तवासीवि, अखेत्तवासीवि, एगे णो खेत्तवासी, णो अखेत्तवासी। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- खेत्तवासी णाममेगे, णो अखेत्तवासी, अखेत्तवासी णाममेगे, णो खेत्तवासी, एगे खेत्तवासीवि, अखेत्तवासीवि, एगे णो खेत्तवासी, णो अखेत्तवासी।
537. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले होते हैं, ऊसर में बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ ऊसर में बरसने वाले होते हैं, उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ उपजाऊ भूमि पर भी बरसने वाले होते हैं और ऊसर पर भी बरसने वाले होते हैं, 4. कुछ मेघ न उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले होते हैं और न ऊसर पर ही बरसने वाले होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले होते हैं, ऊसर में बरसने वाले नहीं होते, 2. कुछ पुरुष ऊसर में बरसने वाले होते हैं, उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले नहीं होते, 3. कुछ पुरुष उपजाऊ भूमि पर भी बरसने वाले होते हैं और ऊसर पर भी बरसने वाले होते हैं, 4. कुछ पुरुष न उपजाऊ भूमि पर बरसने वाले होते हैं और न ऊसर पर बरसने वाले होते हैं।
अम्म-पियर-पदं
538. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- जणइत्ता णाममेगे, णो णिम्मवइत्ता, णिम्मवइत्ता णाममेगे, णो जणवइत्ता, एगे जणइत्तावि, णिम्मवइत्तावि, एगे णो जणइत्ता, णो णिम्मवइत्ता। एवामेव चत्तारि अम्मपियरो पण्णत्ता, तं जहा- जणइत्ता णाममेगे, णो णिम्मवइत्ता, णिम्मवइत्ता णाममेगे, णो जणवइत्ता, एगे जणइत्तावि, णिम्मवइत्तावि, एगे णो जणइत्ता, णो णिम्मवइत्ता।
अम्बा-पितृ-पद
538. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ धान्य को उत्पन्न करने वाले होते हैं, उसका निर्माण करने वाले नहीं होते, 2. कुछ मेघ धान्य का निर्माण करने वाले होते हैं, उसको उत्पन्न करने वाले नहीं होते, 3. कुछ मेघ धान्य को उत्पन्न करने वाले भी होते हैं और उसका निर्माण करने वाले भी होते हैं, 4. कुछ मेघ न धान्य को उत्पन्न करने वाले होते हैं और न उसका निर्माण करने वाले ही होते हैं। इसी प्रकार माता-पिता भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ माता-पिता सन्तान को उत्पन्न करने वाले होते हैं, उसका निर्माण करने वाले नहीं होते, 2. कुछ माता-पिता संतान का निर्माण करने वाले होते हैं, उसको उत्पन्न करने वाले नहीं होते, 3. कुछ माता-पिता संतान को उत्पन्न करने वाले भी होते हैं और उसका निर्माण करने वाले भी होते हैं, 4. कुछ माता-पिता न संतान को उत्पन्न करने वाले होते हैं और न उसका निर्माण करने वाले ही होते हैं।
राय-पदं
539. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- देववासी णाममेगे, णो सव्ववासी, सव्ववासी णाममेगे, णो देसवासी, एगे देसवासीवि, सव्ववासीवि, एगे णो देसवासी, णो सव्ववासी। एवामेव चत्तारि रायाणो पण्णत्ता, तं जहा- देसाधिवती णाममेगे, णो सव्वाधिवती, सव्ववाधिवती णाममेगे, णो देसाधि-वती, एगे देसाधिवतीवि, सव्वाधिव-तीवि, एगे णो देसाधिवती, णो सव्वाधिवती।
राज-पद
539. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ मेघ किसी एक देश में ही बरसते हैं, सब देशों में नहीं, 2. कुछ मेघ सब देशों में बरसते हैं, किसी एक देश में नहीं, 3. कुछ मेघ किसी एक देश में भी बरसते हैं और सब देशों में भी बरसते हैं, 4. कुछ मेघ न किसी एक देश में बरसते हैं और न सब देशों में ही बरसते हैं। इसी प्रकार राजा भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ राजा एक देश के ही अधिपति होते हैं, सब देशों के अधिपति नहीं होते, 2. कुछ राजा सब देशों के ही अधिपति होते हैं, एक देश के अधिपति नहीं होते, 3. कुछ राजा एक देश के भी अधिपति होते हैं और सब देशों के भी अधिपति होते हैं, 4. कुछ राजा न एक देश के अधिपति होते हैं और न सब देशों के ही अधिपति होते हैं।
मेह-पदं
540. चत्तारि मेहा पण्णत्ता, तं जहा- पुक्खलसंवट्टते पज्जुण्णे, जीमूतमे जिम्मे। पुक्खलसंवट्टए णं महामेहे एगेणं वासेणं दसवाससहस्साइं भावेति। पज्जुण्णे णं महामेहे एगेणं वासेणं दसवाससयाइं भवेति। जीमूते णं महामेहे एगेणं वासेणं दसवाससयाइं भावेति। जिम्मे णं महामेहे बहूहिं वासेहिं एगं वासं भावेति वा ण वा भावेति।
मेघ-पद
540. मेघ चार प्रकार के होते हैं- 1. पुष्कलसंवर्त, 2. प्रद्युम्न, 3. जीमूत, 4. जिम्ह। पुष्कलसंवर्त महामेघ एक वर्षा से दस हजार वर्ष तक पृथ्वी को स्निग्ध कर देता है, प्रद्युम्न महामेघ एक वर्षा से एक हजार वर्ष तक पृथ्वी को स्निग्ध कर देता है, जीमूत महामेघ एक वर्षा से दस वर्ष तक पृथ्वी को स्निग्ध कर देता है, जिम्ह महामेघ अनेक बार बरस कर एक वर्ष तक पृथ्वी को स्निग्ध करता है और नहीं भी करता।
आयरिय-पदं
541. चत्तारि करंडगा पण्णत्ता, तं जहा- सोवागकरंडए, वेसियाकरंडए, गाहावतिकरंडए, रायकरंडए। एवामेव चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- सोवागकरंडगसमाणे, वेसियाकरंडग-समाणे, गाहावतिकरंडगसमाणे, रायकरंडगसमाणे।
आचार्य-पद
541. करण्डक चार प्रकार के होते हैं- 1. श्वपाक-करण्डक-चाण्डाल का करण्डक, 2. वेश्या-करण्डक, 3. गृहपति-करण्डक, 4. राज-करण्डक। इसी प्रकार आचार्य भी चार प्रकार के होते हैं- 1. श्वपाक-करण्डक के समान, 2. वेश्या-करण्डक के समान, 3. गृहपति-करण्डक के समान, 4. राज-करण्डक के समान117।
542. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- साले णाममेगे सालपरियाए, साले णाममेगे एरंडपरियाए, एरंडे णाममेगे सालपरियाए, एरंडे णाममेगे एरंडपरियाए। एवामेव चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- साले णाममेगे सालपरियाए, साले णाममेगे एरंडपरियाए, एरंडे णाममेगे सालपरियाए, एरंडे णाममेगे एरंडपरियाए।
542. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शाल जाति के होते हैं और वे शाल-पर्याय-विस्तृत छाया वाले होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शाल जाति के होते हैं और वे एरण्ड-पर्याय-अल्प छाया वाले होते हैं, 3. कुछ वृक्ष एरण्ड जाति के होते हैं और वे शाल-पर्याय वाले होते हैं, 4. कुछ वृक्ष एरण्ड जाति के होते हैं और वे एरण्ड-पर्याय वाले होते हैं। इसी प्रकार आचार्य भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ आचार्य शाल (जातिमान्) होते हैं और वे शाल-पर्याय-ज्ञान, क्रिया, प्रभाव आदि से सम्पन्न होते हैं, 2. कुछ आचार्य शाल (जातिमान्) होते हैं और वे एरण्ड-पर्याय-ज्ञान, क्रिया, प्रभाव आदि से शून्य होते हैं, 3. कुछ आचार्य एरण्ड होते हैं और वे शाल-पर्याय से सम्पन्न होते हैं, 4. कुछ आचार्य एरण्ड होते हैं और वे एरण्ड-पर्याय से सम्पन्न होते हैं।
543. चत्तारि रुक्खा पण्णत्ता, तं जहा- साले णाममेगे सालपरिवारे, साले णाममेगे एरंडपरिवारे, एरंडे णाममेगे सालपरिवारे, एरंडे णाममेगे एरंडपरिवारे। एवामेव चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा- साले णाममेगे सालपरिवारे, साले णाममेगे एरंडपरिवारे, एरंडे णाममेगे सालपरिवारे, एरंडे णाममेगे एरंडपरिवारे।
543. वृक्ष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ वृक्ष शाल होते हैं और वे शाल परिवार वाले होते हैं-शाल वृक्षों से घिरे हुए होते हैं, 2. कुछ वृक्ष शाल होते हैं और वे एरण्ड परिवार वाले होते हैं, 3. कुछ वृक्ष एरण्ड होते हैं और वे शाल परिवार वाले होते हैं, 4. कुछ वृक्ष एरण्ड होते हैं और वे एरण्ड परिवार वाले होते हैं। इसी प्रकार आचार्य भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ आचार्य शाल होते हैं और वे शाल-परिवार योग्य शिष्य-परिवार वाले होते हैं, 2. कुछ आचार्य शाल होते हैं और वे एरण्ड-परिवार अयोग्य-शिष्य परिवार वाले होते हैं, 3. कुछ आचार्य एरण्ड होते हैं और वे शाल-परिवार वाले होते हैं, 4. कुछ आचार्य एरण्ड होते हैं और वे एरण्ड-परिवार वाले होते हैं।
संगहणी-गाहा
1. सालदुममज्झयारे, जह सालेणाम होइ दुमराया। इय सुंदरआयरिए, सुंदरसीसे मुणेयव्वे॥ 2. एरंडमज्झयारे, जह साले णाम होइ दुमराया। इय सुंदरआयरिए, मंगुलसीसे मुणेयव्वे॥ 3. सालदुममज्झयारे, एरंडे णाम होइ दुमराया। इय मंगुलआयरिए, सुंदरसीसे मुणेयव्वे॥ 4. एरंडमज्झयारे, एरंड णाम होइ दुमराया। इये मंगुलआयरिए, मंगुलसीसे मुणेयव्वे॥
संग्रहणी-गाथा
1. जिस प्रकार शाल नाम का वृक्ष शाल-वृक्षों से घिरा हुआ होता है उसी प्रकार शाल-आचार्य स्वयं सुन्दर होते है और शाल परिवार-सुन्दर शिष्य परिवार से परिवृत होते है। 2. जिस प्रकार शाल नाम का वृक्ष एरण्ड-वृक्षों से घिरा हुआ होता है उसी प्रकार शाल आचार्य स्वयं सुन्दर होते हैं और वे एरण्ड परिवार-असुन्दर शिष्यों से परिवृत होते हैं। 3. जिस प्रकार एरण्ड नाम का वृक्ष शाल-वृक्षों से घिरा हुआ होता है उसी प्रकार एरण्ड-आचार्य स्वयं असुन्दर होते है और वे शाल परिवार सुन्दर शिष्यों से परिवृत होते हैं। 4. जिस प्रकार एरण्ड नाम का वृक्ष एरण्ड-वृक्षों से घिरा हुआ होता है उसी प्रकार एरण्ड-आचार्य स्वयं भी असुन्दर होते हैं और वे एरण्ड परिवार असुन्दर शिष्यों से परिवृत होते हैं।
भिक्खाग-पदं
544. चत्तारि मच्छा पण्णत्ता, तं जहा- अणुसोयचारी, पडिसोयचारी, अंतवारी, मज्झचारी। एवामेव चत्तारि भिक्खागा पण्णत्ता, तं जहा- अणुसोयचारी, पडिसोयचारी, अंतवारी, मज्झचारी।
भिक्षाक-पद
544. मत्स्य चार प्रकार के होते हैं- 1. अनुस्रोतचारी-प्रवाह के अनुकूल चलने वाले, 2. प्रतिस्रोतचारी-प्रवाह के प्रतिकूल चलने वाले, 3. अन्तचारी-किनारों पर चलने वाले, 4. मध्यचारी बीच में चलने वाले। इसी प्रकार भिक्षुक भी चार प्रकार के होते हैं- 1. अनुश्रोतचारी, 2. प्रतिश्रोतचारी, 3. अन्तचारी, 4. मध्यचारी।
गोल-पदं
545. चत्तारि गोला पण्णता, तं जहा- मधुसित्थगोले, जउगोले, दारुगोले, मट्टियागोले। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मधुसित्थगोलसमाणे, जउगोल-समाणे, दारुगोलसमाणे, मट्टिया-गोलसमाणे।
गोल-पद
545. गोले चार प्रकार के होते हैं- 1. मधुसिक्थ-मोम का गोला, 2. जतु-लाख का गोला, 3. दारु-काष्ठ का गोला, 4. मृत्तिका-मिट्टी का गोला। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. मधुसिक्थ के गोले के समान, 2. जतु के गोले के समान 3. दारु के गोले के समान, 4. मृत्तिका के गोले के समान118।
546. चत्तारि गोला पण्णत्ता, तं जहा- अयगोले, तउगोले, तंबगोले, सीसगोले। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- अयगोलसमाणे, तउगोलसमाणे, तंबगोलसमाणे, सीसगोलसमाणे।
546. गोले चार प्रकार के होते हैं- 1. लोहे का गोला, 2. त्रपु-रांगे का गोला, 3. तांबे का गोला, 4. शीशे का गोला। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. लोहे के गोले के समान, 2. त्रपु के गोले के समान, 3. तांबे के गोले के समान, 4. शीशे के गोले के समान119।
547. चत्तारि गोला पण्णत्ता, तं जहा- हिरण्णगोले, सुवण्णगोले, रयणगोले, वयरगोले। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हिरण्णगोलसमाणे, सुवण्णगोलसमाणे, रयणगोलसमाणे, वयरगोलसमाणे।
547. गोले चार प्रकार के होते हैं- 1. हिरण-चांदी का गोला, 2. सुवर्ण-सोने का गोला, 3. रत्न का गोला, 4. वज्ररत्न का गोला। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. हिरण्य के गोले के समान, 2. सुवर्ण के गोले के समान, 3. रत्न के गोले के समान, 4. वज्ररत्न के गोले के समान120।
पत्त-पदं
548. चत्तारि पत्ता पण्णत्ता, तं जहा- असिपत्ते, करपत्ते, खुरपत्ते, कलंब-चीरियापत्ते। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- असिपत्तसमाणे, करपत्तसमाणे, खुरपत्तसमाणे, कलंबचीरिया-पत्तसमाणे।
पत्र-पद
548. पत्र फलक चार प्रकार के होते हैं- 1. असिपत्र-तलवार का पत्र, 2. करपत्र-करोत का पत्र, 3. क्षुरपत्र-छूरे का पत्र, 4. कदम्बचीरिकापत्र-तीखी नोक वाला घास या शस्त्र। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. असिपत्र के समान-तुरन्त स्नेह-पाश को छेद देने वाला, 2. करपत्र के समान-बार-बार के अभ्यास से स्नेह-पाश को छेद देने वाला, 3. क्षुरपत्र के समान-थोड़े स्नेह-पाश को छेद देने वाला, 4. कदम्ब चीरिका पत्र के समान-स्नेह छेद की इच्छा रखने वाला121।
कड-पदं
549. चत्तारि कडा पण्णत्ता, तं जहा- सुंबकडे, विदलकडे, चम्मकडे, कंबलकडे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- सुंबकडसमाणे, विदलकडसमाणे, चम्मकडसमाणे, कंबलकडसमाणे।
कट-पद
549. कट (चटाई) चार प्रकार के होते हैं- 1. सुम्बकट-घास से बना हुआ, 2. विदलकट-बांस के टुकड़ों से बना हुआ, 3. चर्मकट-चमड़े से बना हुआ, 4. कम्बलकट। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. सुम्बकट के समान-अल्प प्रतिबन्ध वाला, 2. विदलकट के समान-बहु प्रतिबन्ध वाला, 3. चर्मकट के समान-बहुतर प्रतिबन्ध वाला, 4. कम्बलकट के समान-बहुतमप्रतिबन्ध वाला।
तिरिय-पदं
550. चउव्विहा चउप्पया पण्णत्ता, तं जहा- एगखुरा, दुखुरा, गंडीपदा, सणप्फया।
तिर्यग्-पद
550. चतुष्पद-जानवर चार प्रकार के होते हैं- 1. एक खुर वाले-घोड़े, गधे आदि, 2. दो खुर वाले-गाय, भैंस आदि, 3. गण्डीपद स्वर्णकार की अहरन की तरह गोल पैर वाले-हाथी, ऊंट आदि, 4. सनखपद-नख सहित पैर वाले सिंह, कुत्ते आदि।
551. चउव्विहा पक्खी पण्णत्ता, तं जहा- चम्मपक्खी, लोमपक्खी, समुग्गपक्खी, विततपक्खी।
551. पक्षी चार प्रकार के होते हैं- 1. चर्मपक्षी-जिनके पंख चमड़े के होते हैं, चमगादड़ आदि, 2. रोमपक्षी-जिनके पंख रोएंदार होते हैं, हंस आदि, 3. समुद्गपक्षी-जिनके पंख पेटी की तरह खुलते हैं और बन्द होते हैं, 4. विततपक्षी-जिनके पंख सदा खुले ही रहते हैं122।
552. चउव्विहा खुड्डपाणा पण्णत्ता, तं जहा- बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, संमुच्छिमपंचिंदिय-तिरिक्खजोणिया।
552. क्षुद्र-प्राणी चार प्रकार के होते हैं- 1. द्वीन्द्रिय, 2. त्रीन्द्रिय, 3. चतुरिन्द्रिय, 4. संमूर्च्छिमपंचेन्द्रियतिर्यक्योनिक।
भिक्खाग-पदं
553. चत्तारि पक्खी पण्णत्ता, तं जहा- णिवतित्ता णाममेगे, णो परिवइत्ता, परिवइत्ता णाममेगे, णो णिवतित्ता, एगे णिवतित्तावि, परिवइत्तावि, एगे णो णिवतित्ता, णो परिवइत्ता। एवामेव चत्तारि भिक्खागा पण्णत्ता, तं जहा- णिवतित्ता णाममेगे, णो परिवइत्ता, परिवइत्ता णाममेगे, णो णिवतित्ता, एगे णिवतित्तावि, परिवइत्तावि, एगे णो णिवतित्ता, णो परिवइत्ता।
भिक्षाक-पद
553. पक्षी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पक्षी नीड़ से नीचे उतर सकते हैं, पर उड़ नहीं सकते, 2. कुछ पक्षी उड़ सकते हैं पर नीड़ से नीचे नहीं उतर सकते, 3. कुछ पक्षी नीड़ से नीचे भी उतर सकते हैं और उड़ भी सकते हैं, 4. कुछ पक्षी न नीड़ से नीचे उतर सकते हैं और न उड़ ही सकते हैं। इसी प्रकार भिक्षुक भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ भिक्षुक भिक्षा के लिए जाते हैं, पर अधिक घूम नहीं सकते, 2. कुछ भिक्षुक भिक्षा के लिए घूम सकते हैं पर जाते नहीं 3. कुछ भिक्षुक भिक्षा के लिए जाते भी हैं और घूम भी सकते हैं, 4. कुछ भिक्षुक न भिक्षा के लिए जाते हैं और न घूम ही सकते हैं।123
णिक्कट्ठ-अणिक्कट्ठ-पदं
554. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णिक्कट्ठे णाममेगे णिक्कट्ठे, णिक्कट्ठे णाममेगे अणिक्कट्ठे, अणिक्कट्ठे णाममेगे णिक्कट्ठे, अणिक्कट्ठे णाममेगे अणिक्कट्ठे।
निष्कृष्ट-अनिष्कृष्ट-पद
554. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से भी निष्कृष्ट क्षीण होते हैं और कषाय से भी निष्कृष्ट होते हैं, 2. कुछ पुरुष शरीर से निष्कृष्ट, किन्तु कषाय से अनिष्कृष्ट होते हैं, 3. कुछ पुरुष शरीर से अनिष्कृष्ट, किन्तु कषाय से निष्कृष्ट होते हैं 4. कुछ पुरुष शरीर से भी अनिष्कृष्ट होते हैं और कषाय से भी अनिष्कृष्ट होते हैं।
555. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- णिक्कट्ठे णाममेगे णिक्कट्ठप्पा, णिक्कट्ठे णाममेगे अणिक्कट्ठप्पा, अणिक्कट्ठे णाममेगे णिक्कट्ठप्पा, अणिक्कट्ठे णाममेगे अणिक्कट्ठप्पा।
555. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष शरीर से भी निष्कृष्ट होते हैं और उनकी आत्मा भी निष्कृष्ट होती है, 2. कुछ पुरुष शरीर से निष्कृष्ट होते हैं, पर उनकी आत्मा निष्कृष्ट नहीं होती, 3. कुछ पुुरष शरीर से अनिष्कृष्ट होते हैं, पर उनकी आत्मा निष्कृष्ट होती है, 4. कुछ पुरुष शरीर से भी अनिष्कृष्ट होते हैं और आत्मा से भी अनिष्कृष्ट होते हैं।
बुध-अबुध-पदं
556. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बुहे णाममेगे बुहे, बुहे णाममेगे अबुहे, अबुहे णाममेगे बुहे, अबुहे णाममेगे अबुहे।
बुध-अबुध-पद
556. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष ज्ञान से भी बुध होते हैं और आचरण से भी बुध होते हैं, 2. कुछ पुरुष ज्ञान से बुध होते हैं, किन्तु आचरण से बुध नहीं होते, 3. कुछ पुरुष ज्ञान से अबुद्ध होते हैं, किन्तु आचरण से बुध होते हैं, 4. कुछ पुरुष ज्ञान से भी अबुध होते हैं और आचरण से भी अबुध होते हैं।124
557. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- बुधे णाममेगे बुधहियए, बुधे णाममेगे अबुधहियए, अबुधे णाममेगे बुधहियए, अबुधे णाममेगे अबुधहियए।
557. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आचरण से भी बुध होते हैं और उनका हृदय भी बुध विवेचनाशील होता है, 2. कुछ पुरुष आचरण से बुध होते हैं, पर उनका हृदय बुध नहीं होता, 3. कुछ पुरुष आचरण से बुध नहीं होते, पर उनका हृदय बुध होता है, 4. कुछ पुरुष आचरण से भी अबुध होते हैं और उनका हृदय भी अबुध होता है।
अणुकंपग-पदं
558. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- आयाणुकंपए णाममेगे, णो पराणु-कंपए, पराणुकंपए णाममेगे, णो आयाणुकंपए, एगे आयाणुकंपएवि, पराणुकंपएवि, एगे णो आयाणुकंपए, णो पराणुकंपए।
अनुकम्पक-पद
558. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आत्मानुकम्पक-आत्म-हित में प्रवृत होते हैं, पर परानुकम्पक-परहित में प्रवृत्त नहीं होते, जैसे जिनकल्पिक मुनि, 2. कुछ पुरुष परानुकम्पक होते हैं, पर आत्मानुकम्पक नहीं होते, जैसे कृतकार्य तीर्थंकर, 3. कुछ पुरुष आत्मानुकम्पक भी होते हैं और परानुकम्पक भी होते हैं, जैसे स्थविर कल्पिक मुनि, 4. कुछ पुरुष न आत्मानुकम्पक होते हैं और न परानुकम्पक ही होते हैं, जैसे क्रूरकर्मा पुरुष।125
संवास-पद
559. चउव्विहे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- दिव्वे आसुरे रक्खसे माणुसे।
संवास-पद
559. संवास-मैथुन चार प्रकार का होता है- 1. देवताओं का, 2. असुरों का, 3. राक्षसों का, 4. मनुष्यों का।
560. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- देवे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति, देवे णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति, असुरे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति असुरे णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति।
560. संवास चार प्रकार का होता है- 1. कुछ देव देवियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ देव असुरियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ असुर देवियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ असुर असुरियों के साथ संवास करते हैं।
561. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- देवे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति, देवे णाममेगे रक्खसीए सद्धिं संवासं गच्छति, रक्खसे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति रक्खसे णाममेगे रक्खसीए सद्धिं संवासं गच्छति।
561. संवास चार प्रकार का होता है- 1. कुछ देव देवियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ देव राक्षसियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ राक्षस देवियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ राक्षस राक्षसियों के साथ संवास करते हैं।
562. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- देवे णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति, देवे णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति, मणस्से णाममेगे देवीए सद्धिं संवासं गच्छति मणुस्से णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति।
562. संवास चार प्रकार का होता है- 1. कुछ देव देवियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ देव मानुषियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ मनुष्य देवियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ मनुष्य मानुषियों के साथ संवास करते हैं।
563. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- असुरे णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति, असुरे णाममेगे रक्खसीए सद्धिं संवासं गच्छति, रक्खसे णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति रक्खसे णाममेगे रक्खसीए सद्धिं संवासं गच्छति।
563. संवास चार प्रकार का होता है- 1. कुछ असुर असुरियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ असुर राक्षसियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ राक्षस असुरियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ राक्षस राक्षसियों के साथ संवास करते हैं।
564. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- असुरे णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति, असुरे णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति, मणुस्से णाममेगे असुरीए सद्धिं संवासं गच्छति, मणुस्से णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति।
564. संवास चार प्रकार का होता हैं- 1. कुछ असुर असुरियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ असुर मानुषियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ मनुष्य असुरियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ मनुष्य मानुषियों के साथ संवास करते हैं।
565. चउव्विधे संवासे पण्णत्ते, तं जहा- रक्खसे णाममेगे रक्खसीए सद्धिं संवासं गच्छति, रक्खसे णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति, मणुस्से णाममेगे रक्खसीए संवासं गच्छति, मणुस्से णाममेगे मणुस्सीए सद्धिं संवासं गच्छति।
565. संवास चार प्रकार का होता है- 1. कुछ राक्षस राक्षसियों के साथ संवास करते हैं, 2. कुछ राक्षस मानुषियों के साथ संवास करते हैं, 3. कुछ मनुष्य राक्षसियों के साथ संवास करते हैं, 4. कुछ मनुष्य मानुषियों के साथ संवास करते हैं।
अवद्धंस-पदं
566. चउव्विहे अवद्धंसे पण्णत्ते, तं जहा- आसुरे, आभिओगे, संमोहे, देवकिब्बिसे।
अपध्वंस-पद
566. अपध्वंस साधना का विनाश चार प्रकार का है- 1. आसुर-अपध्वंस, 2. अभियोग-अपध्वंस, 3. सम्मोह-अपध्वंस, 4. देवकिल्विष-अपध्वंस।126
567. चउहिं ठाणेहिं जीवा आसुरत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- कोवसीलताए, पाहुडसीलताए, संसत्ततवोकम्मेणं, णिमित्ताजीवयाए।
567. चार स्थानों से जीव आसुरत्व-कर्म का अर्जन करता है- 1. कोपशीलता से, 2. प्राभृतशीलता-कलहस्वभाव से, 3. संसक्त तपःकर्म-आहार, उपधि की प्राप्ति के लिए तप करने से, 4. निमित्त जीविता-निमित्त आदि बताकर आहार आदि प्राप्त करने से।127
568. चउहिं ठाणेहिं जीवा आभि-ओगत्ताए कम्म पगरेंति, तं जहा- अत्तुक्कोसेणं, परपरिवाएणं, भूतिकम्मेण, कोउयकरणेणं।
568. चार स्थानों से जीव आभियोगित्व-कर्म का अर्जन करता है- 1. आत्मोत्कर्ष-आत्म-गुणों का अभिमान करने से, 2. पर-परिवाद-दूसरों का अवर्ण-वाद बोलने से, 3. भूतिकर्म भस्म, लेपादि के द्वारा चिकित्सा करने से, 4. कौतुक-करण मंत्रित जल से स्नान कराने से।128
569. चउहिं ठाणेहिं जीवा सम्मोहत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- उम्मग्गदेसणाए, मग्गंतराएणं, कामा-संसपओगेणं, भिज्जाणियाणकरणेणं।
569. चार स्थानों से जीव सम्मोहत्व-कर्म का अर्जन करता है- 1. उन्मार्ग देशना-मिथ्या धर्म का प्ररूपण करने से, 2. मार्गान्तराय-मोक्ष मार्ग में प्रवृत्त व्यक्ति के लिए विघ्न उत्पन्न करने से, 3. कामाशंसाप्रयोग-शब्दादि विषयों से अभिलाषा करने से, 4. मिथ्यानिदान-करण-गृद्धि-पूर्वक निदान करने से।129
570. चउहिं ठाणेहिं जीवा देवकिव्बि-सियत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- अरहंताण अवण्णं वदमाणे, अरहंत-पण्णत्तस्स धम्मस्स अवण्णं वदमाणे, आयरियउवज्झायाणमवण्णं वदमाणे, चाउवण्णस्स संघस्स अवण्णं वदमाणे।
570. चार स्थानों से जीव देव-किल्विषिकत्व कर्म का अर्जन करता है- 1. अर्हन्तों का अवर्णवाद बोलने से, 2. अर्हन्त प्रज्ञप्त धर्म का अवर्णवाद बोलने से, 3. आचार्य तथा उपाध्याय का अवर्णवाद बोलने से, 4. चतुर्विध संघ का अवर्णवाद बोलने से।130
पव्वज्जा-पदं
571. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगपडिबद्धा, परलोगपडिबद्धा, दुहतोलोगपडिबद्धा, अप्पडिबद्धा।
प्रव्रज्या-पद
571. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- 1. इहलोक प्रतिबद्धा-इस जन्म की सुख कामना से ली जाने वाली, 2. परलोक प्रतिबद्धा-परलोक की सुख कामना से ली जाने वाली, 3. उभयलोक प्रतिबद्धा-दोनों लोकों की सुख कामना से ली जाने वाली, 4. अप्रतिबद्धा-इहलोक आदि के प्रतिबंध से रहित।
572. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- पुरओपडिबद्धा, मग्गओपडिबद्धा, दुहतोपडिबद्धा, अप्पडिबद्धा।
572. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- 1. पुरतः प्रतिबद्धा-शिष्य, आहार आदि की कामना से ली जाने वाली, 2. पृष्ठतः प्रतिबद्धा-प्रव्रजित हो जाने पर स्वजन-संबंध छिन्न नहीं हुए हों, 3. उभयप्रतिबद्धा-उक्त दोनों से प्रतिबद्ध 4. अप्रतिबद्धा-उक्त दोनों से अप्रतिबद्ध।
573. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- ओवायपव्वज्जा, अक्खातपव्वज्जा, संगारपव्वज्जा, विहगगइपव्वज्जा।
573. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- 1. अवपात प्रव्रज्या-गुरु सेवा से प्राप्त की जाने वाली, 2. आख्यात प्रव्रज्या-दूसरों के कहने से ली जाने वाली, 3. संगर-प्रव्रज्या-परस्पर प्रतिबोध देने की प्रतिज्ञा पूर्वक ली जाने वाली, 4. विहगगति प्रव्रज्या-परिवार से वियुक्त होकर देशान्तर में जाकर ली जाने वाली।
574. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- तुयावइत्ता, पुयावइत्ता, बुआवइत्ता, परिपुयावइत्ता।
574. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- 1. कष्ट देकर दी जाने वाली, 2. दूसरे स्थान में लेकर दी जाने वाली, 3. बातचीत करके दी जाने वाली, 4. स्निग्ध सुमधुर भोजन करवा कर दी जाने वाली।
575. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- णडखइया, भडखइया, सीहखइया, सियालखइया।
575. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- नटखादिता-जिसमें नट की भांति वैराग्य शून्य धर्मकथा कहकर जीविका चलाई जाए, 2. भटखादिता-जिसमें भट की भांति बल का प्रदर्शन कर जीविका चलाई जाए, 3. सिंह-खादिता-जिसमें सिंह की भांति दूसरों को डराकर जीविका चलाई जाए, 4. श्ृगाल-खादिता-जिसमें श्ृगाल की भांति दयापात्र होकर जीविका चलाई जाए।
576. चउव्विहा किसी पण्णत्ता, तं जहा- वाविया, परिवाविया, णिंदिता, परिणिंदिता। एवामेव चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- वाविया, परिवाविया, णिंदिता, परिणिंदिता।
576. कृषि चार प्रकार की होती है- 1. उप्त-एक बार बोई हुई, 2. पर्युप्त-एक बार बोए हुए धान्य को दो-तीन बार उखाड़-उखाड़ कर लगाए जाए, जैसे चावल आदि, 3. निदात-एक बार घास आदि की कटाई, 4. परिनिदात-बार-बार घास आदि की कटाई। इसी प्रकार प्रव्रज्या भी चार प्रकार की होती है- 1. उप्त-सामायिक चारित्र में आरोपित करना, 2. पर्युप्त-महाव्रतों में आरोपित करना, 3. निदात-एक बार आलोचना, 4. परिनिदात-बार-बार आलोचना।
577. चउव्विहा पव्वज्जा पण्णत्ता, तं जहा- धण्णपुंजितसमाणा, धण्णविरल्लित-समाणा, धण्णविक्खित्तसमाणा, धण्णसंकट्टितसमाणा।
577. प्रव्रज्या चार प्रकार की होती है- 1. साफ किए हुए धान्य-पुंज के समान-आलोचना-रहित, 2. साफ किए हुए, किन्तु बिखरे हुए धान्य के समान अल्प अतिचार वाली, 3. बैलों आदि के पैरों से कुचले हुए धान्य के समान-बहुअतिचार वाली, 4. खलिहान पर लाये हुए धान्य के समान-बहुतरअतिचार वाली।
सण्णा-पदं
578. चत्तारि सण्णाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आहारसण्णा, भयसण्णा, मेहुणसण्णा, परिग्गहसण्णा।
संज्ञा-पद
578. संज्ञाएं131 चार होती हैं- 1. आहार संज्ञा, 2. भय संज्ञा, 3. मैथुन संज्ञा, 4. परिग्रह संज्ञा।
579. चउहिं ठाणेहिं आहारसण्णा समुप्पज्जति, तं जहा- ओमकोट्ठताए, छुहावेयणिज्जस्स कम्मस्स उदएणं, मतीए, तदट्ठोव-ओगेणं।
579. चार स्थानों से आहार-संज्ञा उत्पन्न होती है- 1. पेट के खाली हो जाने से, 2. क्षुधावेदनीय कर्म के उदय होने से, 3. आहार की बात सुनने से उत्पन्न मति से, 4. आहार के विषय में सतत चिंतन करते रहने से।
580. चउहिं ठाणेहिं भयसण्णा समुप्प- ज्जति, तं जहा- हीणसत्तताए, भयवेयणिज्जस्स कम्मस्स उदएणं, मतीए, तदट्ठोव-ओगेणं।
580. चार स्थानों से भय-संज्ञा उत्पन्न होती है- 1. सत्त्वहीनता से, 2. भय-वेदनीय कर्म के उदय से, 3. भय की बात सुनने से उत्पन्न मति से, 4. भय का सतत चिंतन करते रहने से।
581. चउहिं ठाणेहिं मेहुणसण्णा समुप्पज्जति, तं जहा- चितमंससोणिययाए, मोहणिज्जस्स कम्मस्स उदएणं, मतीए, तदट्ठोव-ओगेणं।
581. चार कारणों से मैथुन-संज्ञा उत्पन्न होती है- 1. अत्यधिक मांस-शोणित का उपचय हो जाने से, 2. मोहनीय कर्म के उदय से मोहाणुओं की सक्रियता से, 3. मैथुन की बात सुनने से उत्पन्न मति से, 4. मैथुन का सतत चिंतन करते रहने से।
582. चउहिं ठाणेहिं परिग्गहसण्णा समुप्पज्जति, तं जहा- अविमुत्तयाए, लोभवेयणिज्जस्स कम्मस्स उदएणं, मतीए, तदट्ठोव-ओगेणं।
582. चार कारणों से परिग्रह संज्ञा उत्पन्न होती है- 1. अविमुक्तता परिग्रह पास में रहने से, 2. लोभ-वेदनीय कर्म के उदय से, 3. परिग्रह को देखने से उत्पन्न मति से, 4. परिग्रह का सतत चिंतन करते रहने से।
काम-पदं
583. चउव्विहा कामा पण्णत्ता, तं जहा- सिंगारा, कलुणा, बीभच्छा, रोद्दा। सिंगारा कामा देवाणं, कलुणा कामा मणुयाणं, बीभच्छा कामा तिरिक्ख-जोणियाणं, रोद्दा कामा णेरइयाणं।
काम-पद
583. काम-भोग चार प्रकार के होते हैं- 1. शृंगार, 2. करुण, 3. बीभत्स, 4. रौद्र। देवताओं का काम शृंगार-रस प्रधान होता है, मनुष्यों का काम करुण-रस प्रधान होता है, तिर्यंचों का काम बीभत्स-रस प्रधान होता है, नैरयिकों का काम रौद्र-रस प्रधान होता है।
उत्ताण-गंभीर-पदं
584. चत्तारि उदगा पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोदए, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोदए, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोदए, गंभीरे णाममेगे गंभीरोदए। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणहिदए, उत्ताणे णाममेगे गंभीरहिदए, गंभीरे णाममेगे उत्ताणहिदए, गंभीरे णाममेगे गंभीरहिदए।
उत्तान-गम्भीर-पद
584. उदक चार प्रकार के होते हैं- 1. एक उदक प्रतल-छिछला भी होता है और स्वच्छ होने के कारण उसका अन्त-स्तल भी दीखता है, 2. एक उदक प्रतल छिछला होता है पर अस्वच्छ होने के कारण उसका अन्तस्तल नहीं दीखता, 3. एक उदक गंभीर होता है पर स्वच्छ होने के कारण उसका अन्तस्तल नहीं दीखता है, 4. एक उदक गंभीर होता है पर अस्वच्छ होने के कारण उसका अन्तस्तल नहीं दिखता। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आकृति से भी अगंभीर होते हैं और हृदय से भी अगंभीर होते हैं, 2. कुछ पुरुष आकृति से अगंभीर होते हैं, पर हृदय से गंभीर होते हैं, 3. कुछ पुरुष आकृति से गंभीर होते हैं, पर हृदय से अगंभीर होते हैं, 4. कुछ पुरुष आकृति से भी गंभीर होते हैं और हृदय से भी गंभीर होते हैं।
585. चत्तारि उदगा पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोभासी, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोभासी, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोभासी, गंभीरे णाममेगे गंभीरोभासी। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोभासी, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोभासी, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोभासी, गंभीरे णाममेगे गंभीरोभासी।
585. उदक चार प्रकार के होते हैं- 1. एक उदक प्रतल होता है और स्थान-विशेष के कारण प्रतल ही लगता है, 2. एक उदक प्रतल होता है, पर स्थान-विशेष के कारण गंभीर लगता है, 3. एक उदक गंभीर होता है, पर स्थान-विशेष के कारण प्रतल लगता है, 4. एक उदक गंभीर होता है और स्थान-विशेष के कारण गंभीर ही लगता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष तुच्छ ही होते हैं और तुच्छता का प्रदर्शन करने से तुच्छ ही लगते हैं, 2. कुछ पुरुष तुच्छ ही होते हैं, पर तुच्छता का प्रदर्शन न करने से गंभीर लगते हैं, 3. कुछ पुरुष गंभीर होते हैं, पर तुच्छता का प्रदर्शन करने से तुच्छ लगते हैं, 4. कुछ पुरुष गंभीर होते हैं और तुच्छता का प्रदर्शन न करने से गंभीर ही लगते हैं।
586. चत्तारि उदही पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोदही, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोदही, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोदही, गंभीरे णाममेगे गंभीरोदही। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणहियए, उत्ताणे णाममेगे गंभीरहियए, गंभीरे णाममेगे उत्ताणहियए, गंभीरे णाममेगे गंभीरहियए।
586. समुद्र चार प्रकार के होते हैं- 1. समुद्र के कुछ भाग पहले भी प्रतल होते हैं और बाद में भी प्रतल ही होते हैं, 2. समुद्र के कुछ भाग पहले प्रतल होते हैं पर वेला आने पर गंभीर हो जाते हैं, 3. समुद्र के कुछ भाग वेला आने के समय गंभीर होते हैं पर उसके चले जाने पर प्रतल हो जाते हैं, 4. समुद्र के कुछ भाग पहले भी गंभीर होते हैं और बाद में भी गंभीर ही होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष विशेष भावना की अनुपलब्धि के कारण प्रतल होते हैं और उनका हृदय भी प्रतल ही होता है, 2. कुछ पुरुष पहले प्रतल होते हैं, पर विशेष भावना की उपलब्धि के बाद उनका हृदय गंभीर हो जाता है, 3. कुछ पुरुष पहले गंभीर होते हैं, पर विशेष भावना के चले जाने पर वे प्रतल हो जाते हैं, 4. कुछ पुरुष विशेष भावना की स्थिरता के कारण गंभीर होते हैं और उनका हृदय भी गंभीर होता है।
587. चत्तारि उदही पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोभासी, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोभासी, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोभासी, गंभीरे णाममेगे गंभीरोभासी। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- उत्ताणे णाममेगे उत्ताणोभासी, उत्ताणे णाममेगे गंभीरोभासी, गंभीरे णाममेगे उत्ताणोभासी, गंभीरे णाममेगे गंभीरोभासी।
587. समुद्र चार प्रकार के होते हैं- 1. समुद्र के कुछ भाग प्रतल होते हैं और प्रतल ही लगते हैं, 2. समुद्र के कुछ भाग प्रतल होते हैं, पर गंभीर लगते हैं, 3. समुद्र के कुछ भाग गंभीर होते हैं, पर प्रतल लगते हैं, 4. समुद्र के कुछ भाग गंभीर होते हैं और गंभीर ही लगते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष प्रतल होते हैं और प्रतल ही लगते हैं, 2. कुछ पुरुष प्रतल होते हैं, पर गंभीर लगते हैं, 3. कुछ पुरुष गंभीर होते हैं, पर प्रतल लगते हैं, 4. कुछ पुरुष गंभीर होते हैं और गंभीर ही लगते हैं।
तरग-पदं
588. चत्तारि तरगा पण्णत्ता, तं जहा- समुद्दं तरामीतेगे समुद्दं तरति, समुद्दं तरामीतेगे गोप्पयं तरति, गोप्पयं तरामीतेगे समुद्दं तरति, गोप्पयं तरामीतेगे गोप्पयं तरति।
तरक-पद
588. तैराक चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ तैराक समुद्र को तैरने का संकल्प करते हैं और उसे तैर भी जाते हैं, 2. कुछ तैराक समुद्र को तैरने का संकल्प करते हैं और गोष्पद को तैरते हैं, 3. कुछ तैराक गोष्पद को तैरने का संकल्प करते हैं और समुद्र को तैर जाते हैं, 4. कुछ तैराक गोष्पद को तैराने का संकल्प करते हैं और गोष्पद को ही तैरते हैं।
589. चत्तारि तरगा पण्णत्ता, तं जहा- समुद्दं तरेत्ता णाममेगे समुद्दे विसीयति, समुद्दं तरेत्ता णाममेगे गोप्पए विसीयति, गोप्पयं तरेत्ता णाममेगे समुद्दे विसीयति, गोप्पयं तरेत्ता णाममेगे गोप्पए विसीयति।
589. तैराक चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ तैराक सारे समुद्र को तैरकर किनारे पर आकर विषण्ण हो जाते हैं, 2. कुछ तैराक समुद्र को तैरकर गोष्पद में विषण्ण हो जाते हैं, 3. कुछ तैराक गोष्पद को तैरकर समुद्र में विषण्ण हो जाते हैं, 4. कुछ तैराक गोष्पद को तैरकर गोष्पद में ही विषण्ण हो जाते हैं।
पुण्ण-तुच्छ-पदं
590. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णे, पुण्णे णाममेगे तुच्छे, तुच्छे णाममेगे पुण्णे, तुच्छे णाममेगे तुच्छे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णे, पुण्णे णाममेगे तुच्छे, तुच्छे णाममेगे पुण्णे, तुच्छे णाममेगे तुच्छे।
पूर्ण-तुच्छ-पद
590. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ आकार से भी पूर्ण होते हैं और मधु आदि द्रव्यों से भी पूर्ण होते हैं, 2. कुछ कुंभ आकार से पूर्ण होते हैं, पर मधु आदि द्रव्यों से रिक्त होते हैं, 3. कुछ कुंभ मधु आदि द्रव्यों से अपूर्ण होते हैं, पर आकार से पूर्ण होते हैं, 4. कुछ कुंभ मधु आदि द्रव्यों से भी अपूर्ण होते हैं और आकार से भी अपूर्ण होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष आकार से पूर्ण होते हैं और गुणों से भी पूर्ण होते हैं, 2. कुछ पुरुष आकार से पूर्ण होते हैं, पर गुणों से अपूर्ण होते हैं, 3. कुछ पुरुष आकार से अपूर्ण होते हैं, पर गुणों से पूर्ण होते हैं, 4. कुछ पुरुष आकार से भी अपूर्ण होते हैं और गुणों से भी अपूर्ण होते हैं।
591. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णोभासी, पुण्णे णाममेगे तुच्छोभासी, तुच्छे णाममेगे पुण्णोभासी, तुच्छे णाममेगे तुच्छोभासी। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णोभासी, पुण्णे णाममेगे तुच्छोभासी, तुच्छे णाममेगे पुण्णोभासी, तुच्छे णाममेगे तुच्छोभासी।
591. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ आकार से पूर्ण होते हैं और पूर्ण ही लगते हैं, 2. कुछ कुंभ आकार से पूर्ण होते हैं, पर अपूर्ण से लगते हैं, 3. कुछ कुंभ आकार से अपूर्ण होते हैं, पर पूर्ण से लगते हैं, 4. कुछ कुंभ आकार से अपूर्ण होते हैं और अपूर्ण ही लगते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष धन, श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं और विनियोग करने के कारण पूर्ण ही लगते हैं, 2. कुछ पुरुष धन, श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं, पर उनका विनियोग नहीं करने के कारण अपूर्ण से लगते हैं, 3. कुछ पुरुष धन, श्रुत आदि से अपूर्ण होते हैं, पर उनका विनियोग करने के कारण पूर्ण से लगते हैं, 4. कुछ पुरुष धन, श्रुत आदि से अपूर्ण होते हैं और उनका विनियोग नहीं करने के कारण अपूर्ण ही लगते हैं।
592. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णरूवे, पुण्णे णाममेगे तुच्छरूवे, तुच्छ णाममेगे पुण्णरूवे, तुच्छे णाममेगे तुच्छरूवे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णे णाममेगे पुण्णरूवे, पुण्णे णाममेगे तुच्छरूवे, तुच्छ णाममेगे पुण्णरूवे, तुच्छे णाममेगे तुच्छरूवे।
592. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ जल आदि से पूर्ण होते हैं और उनका रूप आकार भी पूर्ण होता हैं, 2. कुछ कुंभ जल आदि से पूर्ण होते हैं, पर उनका रूप पूर्ण नहीं होता, 3. कुछ कुंभ जल आदि से अपूर्ण होते हैं, पर उनका रूप पूर्ण होता है, 4. कुछ कुंभ जल आदि से अपूर्ण होते हैं और उनका रूप भी अपूर्ण होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी पूर्ण होते हैं और रूप वेष से भी पूर्ण होते हैं, 2. कुछ पुरुष श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं, पर रूप से अपूर्ण होते हैं, 3. कुछ पुरुष श्रुत आदि से अपूर्ण होते हैं, पर रूप से पूर्ण होते हैं, 4. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी अपूर्ण होते हैं और रूप से भी अपूर्ण होते हैं।
593. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णेवि एगे पियट्ठे, पुण्णेवि एगे अवदले, तुच्छेवि एगे पियट्ठे, तुच्छेवि एगे अवदले। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णेवि एगे पियट्ठे, पुण्णेवि एगे अवदले, तुच्छेवि एगे पियट्ठे, तुच्छेवि एगे अवदले।
593. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ जल आदि से भी पूर्ण होते हैं और देखने में भी प्रिय लगते हैं, 2. कुछ कुंभ जल आदि से पूर्ण होते हैं, पर अपूर्ण पक्व होने के कारण अपदल-असार होते हैं, 3. कुछ कुंभ जल आदि से अपूर्ण होते हैं, पर देखने में प्रिय लगते हैं, 4. कुछ कुंभ जल आदि से भी अपूर्ण होते हैं और अपूर्ण पक्व होने के कारण अपदल भी होते हैं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी पूर्ण होते हैं और प्रियार्थ-परोपकारी होने के कारण प्रिय भी होते हैं, 2. कुछ पुरुष श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं, पर अपदल-परोपकार करने में अक्षम होते हैं, 3. कुछ पुरुष श्रुत आदि से अपूर्ण होते हैं, पर प्रियार्थ-परोपकार करने के कारण प्रिय होते हैं, 4. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी अपूर्ण होते हैं और अपदल-परोपकार करने में भी अक्षम होते हैं।
594. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णेवि एगे विस्संदति, पुण्णेवि एगे णो विस्संदति, तुच्छेवि एगे विस्संदति, तुच्छेवि एगे णो विस्संदति। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- पुण्णेवि एगे विस्संदति, पुण्णेवि एगे णो विस्संदति, तुच्छेवि एगे विस्संदति, तुच्छेवि एगे णो विस्संदति।0
594. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ जल से पूर्ण होते हैं और झरते भी हैं, 2. कुछ कुंभ जल से भी पूर्ण होते हैं और झरते भी नहीं, 3. कुछ कुंभ जल से भी अपूर्ण होते हैं और झरते भी हैं, 4. कुछ कुंभ जल से अपूर्ण होते हैं, पर झरते नहीं। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी पूर्ण होते हैं और विष्यन्दी-उनका विनियोग करने वाले भी होते हैं, 2. कुछ पुरुष श्रुत आदि से पूर्ण होते हैं, पर विष्यन्दी नहीं होते, 3. कुछ पुरुष श्रुत आदि से अपूर्ण होते हैं और विष्यन्दी होते हैं, 4. कुछ पुरुष श्रुत आदि से भी अपूर्ण होते हैं और विष्यन्दी भी नहीं होते।
चरित्त-पदं
595. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- भिण्णे, जज्जरिए, परिस्साई, अपरिस्साई। एवामेव चउव्विहे चरित्ते पण्णत्ते, तं जहा- भिण्णे, जज्जरिए, परिस्साई, अपरिस्साई।
चरित्र-पद
595. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. भिन्न-फूटे हुए, 2. जर्जरित-पुराने, 3. परिश्रावी-झरने वाले, 4. अपरिश्रावी-नहीं झरने वाले। इसी प्रकार चरित्र भी चार प्रकार का होता है- 1. भिन्न-मूल प्रायश्चित्त के योग्य, 2. जर्जरित-छेद प्रायश्चित्त के योग्य, 3. परिश्रावी-सूक्ष्म दोष वाला, 4. अपरिश्रावी-निर्दोष।
मधु-विस-पदं
596. चत्तारि कुंभा पण्णत्ता, तं जहा- महुकुंभे णाममेगे महुपिहाणे, महुकुंभे णाममेगे विसपिहाणे, विसकुंभे णाममेगे महुपिहाणे, विसकुंभे णाममेगे विसपिहाणे। एवामेव चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- महुकुंभे णाममेगे महुपिहाणे, महुकुंभे णाममेगे विसपिहाणे, विसकुंभे णाममेगे महुपिहाणे, विसकुंभे णाममेगे विसपिहाणे।
मधु-विष-पद
596. कुंभ चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कुंभ मधु से भरे हुए होते हैं और उनके ढक्कन भी मधु का ही होता है, 2. कुछ कुंभ मधु से भरे हुए होते हैं, पर उनके ढक्कन विष का होता है, 3. कुछ कुंभ विष से भरे हुए होते हैं, पर उनके ढक्कन मधु का होता हैं, 4. कुंछ कुंभ विष से भरे हुए होते हैं और उनके ढक्कन भी विष का होता है। इसी प्रकार पुरुष भी चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुषों का हृदय भी मधु से भरा हुआ होता है और उनकी वाणी भी मधु से भरी हुई होती है, 2. कुछ पुरुषों का हृदय मधु से भरा हुआ होता है, पर उनकी वाणी विष से भरी हुई होती है, 3. कुछ पुरुषों का हृदय विष से भरा हुआ होता है, पर उनकी वाणी मधु से भरी हुई होती है, 4. कुछ पुरुषों का हृदय विष से भरा हुआ होता है और उनकी वाणी भी विष से भरी हुई होती है।
संगहणी-गाहा
1. हिययमपावमकलुसं, जीहाऽवि य महुरभासिणी णिच्चं। जम्मि पुरिसम्मि विज्जति, से मधुकुंभे मधुपिहाणे॥ 2. हिययमपावमकलुसं, जीहाऽवि य कडुयभासिणी णिच्चं। जम्मि पुरिसम्मि विज्जति, से मधुकुंभे मधुपिहाणे॥ 3. जं हिययं कलुसमयं, जीहाऽवि य मधुरभासिणी णिच्चं। जम्मि पुरिसम्मि विज्जति, से मधुकुंभे मधुपिहाणे॥ 4. जं हिययं कलुसमयं, जीहाऽवि य कडुयभासिणी णिच्चं। जम्मि पुरिसम्मि विज्जति, से मधुकुंभे मधुपिहाणे॥
संग्रहणी-गाथा
(1) जिस पुरुष का हृदय निष्पाप और अकलुष होता है तथा जिसकी जिह्वा भी मधुर भाषिणी होती है वह पुरुष मधु-भृत और मधु के ढक्कन वाले कुंभ के समान होता है। (2) जिस पुरुष का हृदय निष्पाप और अकलुष होता है, पर जिसकी जिह्वा कटु-भाषिणी होती है वह पुरुष मधु-भृत और विष के ढक्कन वाले कुंभ के समान होता है। (3) जिस पुरुष का हृदय कलुषमय होता है, पर जिह्वा मधुर-भाषिणी होती है वह पुरुष विष-भृत और मधु के ढक्कन वाले कुंभ के समान होता है। (4) जिस पुरुष का हृदय कलुषमय होता है और जिह्वा भी कटु-भाषिणी होती है वह पुरुष विष-भृत और विष के ढक्कन वाले कुंभ के समान होता है।
उवसग्ग-पदं
597. चउव्विहा उवसग्गा पण्णत्ता, तं जहा- दिव्वा, माणुसा, तिरिक्खजोणिया, आयसंचेयणिज्जा।
उपसर्ग-पद
597. उपसर्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. देवताओं से होने वाले, 2. मनुष्यों से होने वाले, 3. तिर्यंचों से होने वाले, 4. स्वयं अपने द्वारा होने वाले।132
598. दिव्वा उवसग्गा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- हासा, पाओसा, वीमंसा, पुढोवेमाता।
598. देवताओं से होने वाले उपसर्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. हास्यजनित, 2. प्रद्वेषजनित, 3. विमर्श-परीक्षा की दृष्टि से किया जाने वाला, 4. पृथक्विमात्रा-उक्त तीनों का मिश्रित रूप।
599. माणुसा उवसग्गा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- हासा, पाओसा, वीमंसा, कुसील-पडिसेवणया।
599. मनुष्यों के द्वारा होने वाले उपसर्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. हास्यजनित, 2. प्रद्वेषजनित, 3. विमर्शजनित, 4. कुशील-प्रतिसेवन के लिए किया जाने वाला।
600. तिरिक्खजोणिया उवसग्गा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- भया, पदोसा, आहारहेउं, अवच्चलेण- सारक्खणया।
600. तिर्यंचों के द्वारा होने वाले उपसर्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. भयजनित, 2. प्रद्वेषजनित, 3. आहार के निमित्त से किया जाने वाला, 4. अपने बच्चों के आवास-स्थानों की सुरक्षा के लिए किया जाने वाला।
601. आयसंचेयणिज्जा उवसग्गा चउव्विहा पण्णत्ता, तं जहा- घट्टणता, पवडणता, थंभणता, लेसणता।
601. अपने द्वारा होने वाले उपसर्ग चार प्रकार के होते हैं- 1. संघर्ष जनित-जैसे आंख में रजःकण गिर जाने पर उसे मलने से होने वाला कष्ट, 2. प्रपतनजनित गिरने से होने वाला कष्ट, 3. स्तम्भनता-रुधिर-गति के रुक जाने पर होने वाला कष्ट, 4. श्लेषणता-पैर आदि संधि-स्थलों के जुड़ जाने से होने वाला कष्ट।
कम्म-पदं
602. चउव्विहे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- सुभे णामेगे सुभे, सुभे णाममेगे असुभे, असुभे णाममेगे सुभे, असुभे णाममेगे असुभे।
कर्म-पद
602. कर्म चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कर्म शुभ-पुण्य प्रकृति वाले होते हैं और उनका अनुबन्ध भी शुभ होता है, 2. कुछ कर्म शुभ होते हैं, पर उनका अनुबन्ध अशुभ होता है, 3. कुछ कर्म अशुभ होते हैं, पर उनका अनुबन्ध शुभ होता है, 4. कुछ कर्म अशुभ होते हैं और उनका अनुबन्ध भी अशुभ होता है।133
603. चउव्विहे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- सुभे णाममेगे सुभविवागे, सुभे णाममेगे असुभविवागे, असुभे णाममेगे सुभविवागे, असुभे णाममेगे असुभविवागे।
603. कर्म चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ कर्म शुभ होते हैं और उनका विपाक भी शुभ होता है, 2. कुछ कर्म शुभ होते हैं पर उनका विपाक अशुभ होता है, 3. कुछ कर्म अशुभ होते हैं, पर उनका विपाक शुभ होता है, 4. कुछ कर्म अशुभ होते हैं और उनका विपाक भी अशुभ होता है।134
604. चउव्विहे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- पगडीकम्मे, ठितीकम्मे, अणुभावकम्मे, पदेसकम्मे।
604. कर्म चार प्रकार के होते हैं- 1. प्रकृतिकर्म-कर्म पुद्गलों का स्वभाव, 2. स्थितिकर्म-कर्म पुद्गलों की काल-मर्यादा, 3. अनुभावकर्म-कर्म पुद्गलों का सामर्थ्य, 4. प्रदेशकर्म-कर्म पुद्गलों का संचय।
संघ-पदं
605. चउव्विहे संघ पण्णत्ते, तं जहा- समणा, समणीओ, सावगा, सावियाओ।
संघ-पद
605. संघ चार प्रकार का होता है- 1. श्रमण, 2. श्रमणी, 3. श्रावक, 4. श्राविका।
बुद्धि-पदं
606. चउव्विहा बुद्धी पण्णत्ता, तं जहा- उप्पत्तिया, वेणइया, कम्मिया, परिणामिया।
बुद्धि-पद
606. बुद्धि चार प्रकार की होती है- 1. औत्पत्तिकी-सहज बुद्धि, 2. वैनयिकी-गुरु शुश्रूषा से उत्पन्न बुद्धि, 3. कार्मिकी-कार्य करते-करते बढ़ने वाली बुद्धि, 4. पारिणामिकी-आयु बढ़ने के साथ-साथ विकसित होने वाली बुद्धि।135
मइ-पदं
607. चउव्विहा मई पण्णत्ता, तं जहा- उग्गहमती, ईमामती, अवायमती, धारणामती। अहवा- चउव्विहा मती पण्णत्ता, तं जहा- अरंजरोदगसमाणा, वियरोदगसमाणा, सरोदगसमाणा, सागरोदगसमाणा।
मति-पद
607. मति चार प्रकार की होती है- 1. अवग्रहमति, 2. ईहामति, 3. अवायमति, 4. धारणामति। अथवा- मति चार प्रकार की होती है- 1. घड़े के पानी के समान-अत्यल्प, 2. गढ़े के पानी के समान-अल्प, 3. तालाब के पानी के समान-बहुतर, 4. समुद्र के पानी के समान-अपरिमेय।
जीव-पदं
608. चउव्विहा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- णेरइया, तिरिक्खजोणिया, मणुस्सा, देवा।
जीव-पद
608. संसारी जीव चार प्रकार के होते हैं- 1. नैरयिक, 2. तिर्यक्योनिक, 3. मनुष्य, 4. देव।
609. चउव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- मणजोगी, वइजोगी, कायजोगी, अजोगी। अहवा- चउव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थिवेयगा, पुरिसवेयगा, णपुंसकवेयगा, अवेयगा। अहवा- चउव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- चक्खुदंसणी, अचक्खुदंसणी, ओहिदंसणी, केवलदंसणी। अहवा- चउव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- संजया, असंजया, संजयासंजया, णोसंजया, णोअसंजया।
609. संसारी जीव चार प्रकार के होते हैं- 1. मनोयोगी, 2. वचोयोगी, 3. काययोगी, 4. अयोगी। अथवा- सब जीव चार प्रकार के होते हैं- 1. स्त्रीवेदक, 2. पुरुषवेदक, 3. नपुंसकवेदक, 4. अवेदक। अथवा- सब जीव चार प्रकार के होते हैं- 1. चक्षुदर्शनी, 2. अचक्षुदर्शनी, 3. अवधिदर्शनी, 4. केवलदर्शनी। अथवा- सब जीव चार प्रकार के होते हैं- संयत, असंयत, संयतासंयत, न संयत और न असंयत।
मित्त-अमित्त-पदं
610. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मित्ते णाममेगे मित्ते, मित्ते णाममेगे अमित्ते, अमित्ते णाममेगे मित्ते, अमित्ते णाममेगे अमित्ते।
मित्र-अमित्र-पद
610. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष व्यवहार से भी मित्र होते और हृदय से भी मित्र होते हैं, 2. कुछ पुरुष व्यवहार से मित्र होते हैं, किन्तु हृदय से मित्र नहीं होते, 3. कुछ पुरुष व्यवहार से मित्र नहीं होते, पर हृदय से मित्र होते हैं, 4. कुछ पुरुष न व्यवहार से मित्र होते हैं और न हृदय से मित्र होते हैं।
611. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मित्ते णाममेगे मित्तरूवे, मित्ते णाममेगे अमित्तरूवे, अमित्ते णाममेगे मित्तरूवे, अमित्ते णाममेगे अमित्तरूवे।
611. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मित्र होते हैं और उनका उपचार भी मित्रवत् होता है, 2. कुछ पुरुष मित्र होते हैं, पर उनका उपचार अमित्रवत् होता है, 3. कुछ पुरुष अमित्र होते हैं, पर उनका उपचार मित्रवत् होता है, 4. कुछ पुरुष अमित्र होते हैं और उनका उपचार भी अमित्रवत् होता है।
मुत्त-अमुत्त-पदं
612. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मुत्ते णाममेगे मुत्ते, मुत्ते णाममेगे अमुत्ते, अमुत्ते णाममेगे मुत्ते, अमुत्ते णाममेगे अमुत्ते।
मुक्त-अमुक्त-पद
612. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष द्रव्य (वस्तु) से भी मुक्त होते हैं और भाव (वृत्ति) से भी मुक्त होते हैं, 2. कुछ पुरुष द्रव्य से मुक्त होते हैं, पर भाव से अमुक्त होते हैं, 3. कुछ पुरुष द्रव्य से अमुक्त होते हैं, पर भाव से मुक्त होते हैं, 4. कुछ पुरुष द्रव्य से भी अमुक्त होते हैं और भाव से भी अमुक्त होते हैं।
613. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- मुत्ते णाममेगे मुत्तरूवे, मुत्ते णाममेगे अमुत्तरूवे, अमुत्ते णाममेगे मुत्तरूवे, अमुत्ते णाममेगे अमुत्तरूवे।
613. पुरुष चार प्रकार के होते हैं- 1. कुछ पुरुष मुक्त होते हैं और उनका व्यवहार भी मुक्तवत् होता है, 2. कुछ पुरुष मुक्त होते हैं, पर उनका व्यवहार अमुक्तवत् होता है, 3. कुछ पुरुष अमुक्त होते हैं, पर उनका व्यवहार मुक्तवत् होता है, 4. कुछ पुरुष अमुक्त होते हैं और उनका व्यवहार भी अमुक्तवत् होता है।
गति-आगति-पदं
614. पंचिंदियतिरिक्खजोणिया चउगइया चउआगइया पण्णत्ता, तं जहा-पंचिंदियतिरिक्खजोणिए पंचिंदियतिरिक्खजोणिएसु उववज्ज- माणे णेरइएहिंतो वा, तिरिक्ख- जोणिएहिंतो वा, मणुस्सेहिंतो वा, देवेहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से पंचिंदियतिरिक्खजोणिए पंचिंदियतिरिक्खजोणियत्तं विप्पजह-माणे णेरइयत्ताए वा, तिरिक्ख-जोणियत्ताए वा, मणुस्सत्ताए वा0, देवत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
614. पंचेन्द्रियतिर्यक्योनिकों की चार स्थानों में गति तथा चार स्थानों में आगति है- पंचेन्द्रियतिर्यक्योनिक जीव पंचेन्द्रिय-तिर्यक्योनि में उत्पन्न होता हुआ नैरयिकों, तिर्यक्योनिकों, मनुष्यों तथा देवों से आगति करता है, पंचेन्द्रियतिर्यक्योनिक जीव पंचेन्द्रियतिर्यक्-योनि को छोड़ता हुआ नैरयिकों, तिर्यक्-योनिकों, मनुष्यों तथा देवों में गति करता है।
615. मणुस्सा चउगइया चउआगइआ पण्णत्ता, तं जहा- मणुस्से मणुस्सेसु उववज्जमाणे णेरइएहिंतो वा, तिरिक्खजोणिएहिंतो वा, मणुस्सेहिंतो वा, देवेहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से मणुस्से मणुसत्तं विप्पजहमाणे णेरइयत्ताए वा, तिरिक्खजोणयत्ताए वा, मणुस्सत्ताए वा, देवत्ताए वा गच्छेज्जा।
615. मनुष्य चार स्थानों से गति तथा चार स्थानों से आगति करता है मनुष्य मनुष्य में उत्पन्न होता हुआ नैरयिकों, तिर्यंचयोनिकों, मनुष्यों तथा देवों से आगति करता है, मनुष्य, मनुष्यत्व को छोड़ता हुआ नैरयिकों, तिर्यक्योनिकों, मनुष्यों तथा देवों में गति करता है।
संजम-असंजम-पदं
616. बेइंदियाणं जीवा असमारभ-माणस्स चउव्विहे संजमे कज्जति, तं जहा- जिब्भामयातो सोक्खातो अववरोवित्ता भवति, जिब्भामएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति, फासामयातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति, फासामएणं दुक्खेणं असंजोगित्ता भवति।
संयम-असंयम-पद
616. द्वीन्द्रिय जीवों का आरम्भ नहीं करने वाले के चार प्रकार का संयम होता है- 1. रसमय सुख का वियोग नहीं करने से, 2. रसमय दुःख का संयोग नहीं करने से, 3. स्पर्शमय सुख का वियोग नहीं करने से, 4. स्पर्शमय दुःख का संयोग नहीं करने से।
617. बेइंदिया णं जीवा समारभमाणस्स चिउविधे असंजमे कज्जति, तं जहा- जिब्भामयातो सोक्खातो ववरोवित्ता भवति, जिब्भामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति, फासामयातो सोक्खाओ अववरोवेत्ता भवति, फासामएणं दुक्खेणं संजोगित्ता भवति।
617. द्वीन्द्रिय जीवों का आरम्भ करने वाले के चार प्रकार का असंयम होता है- 1. रसमय सुख का वियोग करने से, 2. रसमय दुःख का संयोग करने से, 3. स्पर्शमय सुख का वियोग करने से, 4. स्पर्शमय दुःख का संयोग करने से।
किरिया-पदं
618. सम्मद्दिट्ठियाणं णेरइयाणं चत्तारि किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया, पारिग्गहिया, मायावत्तिया, अपच्चक्खाणकिरिया।
क्रिया-पद
618. सम्यग्दृष्टि नैरयिकों के चार क्रियाएं होती हैं- 1. आरम्भिकी, 2. पारिग्रहिकी, 3. मायाप्रत्ययिकी, 4. अप्रत्याख्यानक्रिया।
619. सम्मद्दिट्ठियाणमसुरकुमाराणं चत्तारि किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया, पारिग्गहिया, मायावत्तिया, अपच्चक्खाणकिरिया।
619. सम्यग्दृष्टि असुरकुमारों के चार क्रियाएं होती हैं- 1. आरम्भिकी, 2. पारिग्रहिकी, 3. मायाप्रत्ययिकी, 4. अप्रत्याख्यानक्रिया।
620. एवं-विगलिंदियवज्जं जाव वेमाणियाणं।
620. इसी प्रकार विकलेन्द्रियों को छोड़कर सभी दण्डकों में चार-चार क्रियाएं होती हैं।
गुण-पदं
621. चउहिं ठाणेहिं संते गुणे णासेज्जा, तं जहा- कोहेणं, पडिणिवेसेणं, अकयण्णुयाए, मिच्छत्ताभिणिवेसेणं।
गुण-पद
621. चार स्थानों से पुरुष विद्यमान गुणों का भी विनाश करता है उन्हें अस्वीकार करता है। 1. क्रोध से, 2. प्रतिनिवेश-दूसरों की पूजा-प्रतिष्ठा सहन न करने से, 3. अकृतज्ञता से, 4. मिथ्याभिनिवेश-दुराग्रह से।
622. चउहिं ठाणेहिं असंते गुणे दीवेज्जा, तं जहा- अब्भासवत्तियं परच्छंदाणुवत्तियं, कज्जहेउं, कतपडिकतेति वा।
622. चार स्थानों से पुरुष अविद्यमान गुणों का भी दीपन करता है-वरण करता है- 1. गुण ग्रहण करने का स्वभाव होने से, 2. पराये विचारों का अनुगमन करने से, 3. प्रयोजन सिद्धि के लिए सामने वाले को अनुकूल बनाने की दृष्टि से, 4. कृतज्ञता का भाव प्रदर्शित करने के लिए।
सरीर-पदं
623. णेरइयाणं चउहिं ठाणेहिं सरीरुप्पत्ती सिया, तं जहा- कोहेणं, माणेणं, मायाए, लोभेणं।
शरीर-पद
623. चार कारणों से नैरयिकों के शरीर की उत्पति होती है- 1. क्रोध से, 2. मान से, 3. माया से, 4. लोभ से।
624. एवं जाव वेमाणियाणं।
624. इसी प्रकार सभी दण्डकों के चार कारणों से शरीर की उत्पत्ति होती है।
625. णेरइयाणं चउट्ठाणणिव्वत्तिते सरीरे पण्णत्ते, तं जहा- कोहणिव्वत्तिए, माणणिव्वत्तिए, मायाणिव्वत्तिए, लोभणिव्वत्तिए।
625. नैरयिकों के शरीर चार कारणों से निर्वर्त्तित निष्पन्न होते हैं- 1. क्रोध निर्वर्त्तित, 2. मान निर्वर्त्तित, 3. माया निर्वर्त्तित, 4. लोभ निर्वर्त्तित।136
626. एवं-जाव वेमाणियाणं।
626. इसी प्रकार सभी दण्डकों के शरीर चार कारणों से निर्वर्त्तित होते हैं।
धम्म-दार-पदं
627. चत्तारि धम्मदारा पण्णत्ता, तं जहा- खंती, मुत्ती, अज्जवे, मद्दवे।
धर्म-द्वार-पद
627. धर्म के द्वार चार हैं- 1. क्षान्ति, 2. मुक्ति, 3. आर्जव, 4. मार्दव।
आउ-बंध-पदं
628. चउहिं ठाणेहिं जीवा णेरइया-उयत्ताए कम्मं पकरेंति, तं जहा- महारंभताए, महापरिग्गहयाए, पंचिंदियवहेणं, कुणिमाहारेणं।
आयुर्बन्ध-पद
628. चार स्थानों से जीव नरक योग्य कर्म का अर्जन करता है- 1. महारम्भ से-अमर्यादित हिंसा से, 2. महा-परिग्रह से-अमर्यादित संग्रह से, 3. पंचेन्द्रिय वध से, 4. कुणापाहार-मांस भक्षण से।
629. चउहिं ठाणेहिं जीवा तिरिक्ख-जोणिय (आउय?) त्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- माइल्लताए, णियडिल्लताए, अलियवयणेणं, कूडतुलकूडमाणेणं।
629. चार स्थानों से जीव तिर्यक्योनि के योग्य कर्म का अर्जन करता है- 1. माया-मानसिक कुटिलता से, 2. निकृत-ठगाई से, 3. असत्यवचन से, 4. कूट तोल-माप से।
630. चउहिं ठाणेहिं जीवा मणुस्सा-उयत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- पगतिभद्दताए, पगतिविणीययाए, साणुक्कोसयाए, अमच्छरिताए।
630. चार स्थानों से जीव मनुष्य योग्य कर्मों का अर्जन करता है- 1. प्रकृति भद्रता से, 2. प्रकृति विनीतता से, 3. सदय-हृदयता से, 4. परगुणसहिष्णुता से।
631. चउहिं ठाणेहिं जीवा देवाउ- यत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- सरागसंजमेणं, संजमासंजमेणं, बालतवोकम्मेणं, अकामणिज्जराए।
631. चार स्थानों से जीव देव योग्य कर्मों का अर्जन करता है- 1. सराग संयम से, 2. संयमासंयम से, 3. बाल तपःकर्म से, 4. अकामनिर्जरा से।137
वज्ज-णट्टआइ-पदं
632. चउव्विहे वज्जे पण्णत्ते, तं जहा- तते, वितते, घणे, झूसिरे।
वाद्य-नृत्यादि-पद
632. वाद्य चार प्रकार के होते हैं- 1. तत-वीणा आदि, 2. वितत-ढोल आदि, 3. घन-कांस्य ताल आदि, 4. शुषिर-बांसुरी आदि।138
633. चउव्विहे णट्टे पण्णत्ते, तं जहा- अंचिए, रिभिए, आरभडे, भसोले।
633. नाट्य चार प्रकार के होते हैं- 1. अंचित, 2. रिभित, 3. आरभट, 4. भषोल।139
634. चउव्विहे गेए पण्णत्ते, तं जहा- उक्खित्तए, पत्तए, मंदए, रोविंदए।
634. गेय चार प्रकार के होते हैं- 1. उत्क्षिप्तक, 2. पत्रक, 3. मंद्रक, 4. रोविन्दक।140
635. चउव्विहे मल्ले पण्णत्ते, तं जहा- गंथिमे, वेढिमे, पूरिमे, संघातिमे।
635. माला चार प्रकार की होती है- 1. ग्रन्थिम-गुंथी हुई, 2. वेष्टिम-फूलों को लपेटने से मुकुटाकार बनी हुई, 3. पूरिम-भरने से बनी हुई, 4. संघातिम-एक पुष्प की नाल से दूसरे पुष्प को जोड़कर बनाई हुई।
636. चउव्विहे अलंकारे पण्णत्ते, तं जहा- केसालंकारे, वत्थालंकारे, मल्लालंकारे, आभरणालंकारे।
636. अलंकार चार प्रकार के होते हैं- 1. केशालंकार, 2. वस्त्रालंकार, 3. माल्यालंकार, 4. आभरणलंकार।
637. चउव्विहे अभिणए पण्णत्ते, तं जहा- दिट्ठंतिए, पाडिसुते, सामण्णओ विणिवाइयं, लोगमज्झावसिते।
637. अभिनय चार प्रकार का होता है- 1. दार्ष्टान्तिक, 2. प्रातिश्रुत, 3. सामान्यतोविनिपातिक, 4. लोकमध्यावसित।
विमाण-पदं
638. सणंकुमार-माहिंदेसु णं कप्पेसु विमाणा चउवण्णा पण्णत्ता, तं जहा- णीला, लोहिता, हालिद्दा, सुक्किला।
विमान-पद
638. सनत्कुमार और माहेन्द्र देवलोक में विमान चार वर्णों के होते हैं- 1. नील वर्ण के, 2. लोहित वर्ण के, 3. हारिद्र वर्ण के, 4. शुक्ल वर्ण के।
देव-पदं
639. महासुक्क-सहस्सारेसु णं कप्पेसु देवाणं भवधारणिज्जा सरीरगा उक्कोसेणं चत्तारि रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
देव-पद
639. महाशुक्र तथा सहस्रार देवलोक में देवताओं का भवधारणीय शरीर ऊंचाई में उत्कृष्टतः चार रत्नि के होते हैं।
गब्भ-पदं
640. चत्तारि दगगब्भा पण्णत्ता, तं जहा- उस्सा, महिया, सीता, उसिणा।
गर्भ-पद
640. उदक के चार गर्भ होते हैं- 1. ओस, 2. मिहिका-कुहासा, 3. अतिशीत, 4. अतिउष्ण।
641. चत्तारि दगगब्भा पण्णत्ता, तं जहा- हेमगा, अब्भसंथडा, सीतोसिणा, पंचरूविया।
641. उदक के चार गर्भ होते हैं- 1. हिमपात, 2. अभ्रसंस्तृत-आकाश का बादलों से ढंका रहना, 3. अतिशीतोष्ण, 4. पंचरूपिका-गर्जन, विद्युत, जल, वात तथा बादलों के संयुक्त योग से।
संगहणी-गाहा
1. माहे उ हेमगा गब्भा, फग्गुणे अब्भसंथडा। सितोसिणा उ चित्ते, वइसाहे पंचरूविया॥
संग्रहणी-गाथा
माघ में हिमपात से उदक गर्भ रहता है। फाल्गुन में आकाश के बादलों से आच्छन्न होने से उदक गर्भ रहता है। चैत्र में अतिशीत तथा अतिउष्ण से उदक गर्भ रहता है। वैशाख में पंचरूपिका होने से उदक गर्भ रहता है।
642. चत्तारि मणुस्सीगब्भा पण्णत्ता, तं जहा- इत्थित्ताए, पुरिसत्ताए, णपुंसगत्ताते, बिंबत्ताए।
642. स्त्रियों के गर्भ चार प्रकार के होते हैं- 1. स्त्री के रूप में, 2. पुरुष के रूप में, 3. नपुंसक के रूप में, 4. बिम्ब के रूप में विभिन्न विचित्र आकृति के रूप में।
संगहणी-गाहा
1. अप्पं सुक्कं बहुं ओयं, इत्थी तत्थ पजायति। अप्पं ओयं बहुं सुक्कं, पुरिसो तत्थ जायति॥ 2. दोण्हंपि रत्तसुक्काणं, तुल्लभावे णपुंसओ। इत्थी-ओय-समायोगे, बिंबं तत्थ पजायति॥
संग्रहणी-गाथा
शुक्र अल्प होता है और ओज अधिक होता है तब स्त्री पैदा होती है। ओज अल्प होता है और शुक्र अधिक होता है तब पुरुष पैदा होता है। रक्त और शुक्र दोनों समान होते हैं तब नपुंसक पैदा होता है। वायु-विकार के कारण स्त्री के ओज के समायुक्त हो जाने से-जम जाने से बिम्ब होता है।
पुव्ववत्थु-पदं
643. उप्पायपुव्वस्स णं चत्तारि चूलवत्थू पण्णत्ता।
पूर्ववस्तु-पद
643. उत्पाद पूर्व (चौदह पूर्व के पहले पूर्व) के चूला वस्तु चार हैं।
कव्व-पदं
644. चउव्विहे कव्वे पण्णत्ते, तं जहा- गज्जे, पज्जे, कत्थे, गेए।
काव्य-पद
644. काव्य चार प्रकार के होते हैं- 1. गद्य, 2. पद्य, 3. कथ्य, 4. गेय।141
समुग्घात-पदं
645. णेरइयाणं चत्तारि समुग्घाता पण्णत्ता, तं जहा- वेयणासमुग्घाते, कसायसमुग्घाते, मारणंतियसमुग्घाते, वेउव्वियसमुग्घाते।
समुद्घात-पद
645. नैरयिकों के चार प्रकार का समुद्घात होता है- 1. वेदना-समुद्घात, 2. कषाय-समुद्घात, 3. मारणान्तिक-समुद्घात-अन्त समय (मृत्यु काल) में प्रदेशों का बहिर्गमन, 4. वैक्रिय-समुद्घात। 646. इसी प्रकार वायु के भी चार प्रकार का समुद्घात होता है।
646. एवं-वाउक्काइयाणवि।
646. इसी प्रकार वायु के भी चार प्रकार का समुद्घात होता है।
चोदसपुव्वि-पदं
647. अरहतो णं अरिट्ठणेमिस्स चत्तारि सया चोद्दसपुव्वीणमजिणाणं जिणसं-कासाणं सव्वक्खरसण्णिवाईणं जिणो (जिणाणं?) इव अवितथं वागरमाणाणं उक्कोसिया चउद्दसपुव्विसंपया हुत्था।
चतुर्दशपूर्वि-पद
647. अर्हत् अरिष्टनेमि के चार सौ शिष्य चौदह पूर्वों के ज्ञाता थे। वे जिन नहीं होते हुए भी जिन के समान सर्वाक्षर सन्निपातिक तथा जिनकी तरह अवितथ भाषी थे। यह उनके चौदह पूर्वी शिष्यों की उत्कृष्ट सम्पदा थी।
वादि-पदं
648. समणस्स णं भगवओ महावीरस्स चत्तारि सया वादीणं सदेवमणुयासुराए परिसाए अपराजियाणं उक्कोसिता वादिसंपया हुत्था।
वादि-पद
648. श्रमण भगवान् महावीर के चार सौ वादी शिष्य थे। वे देव-परिषद्, मनुष्य-परिषद् तथा असुर-परिषद् से अपराजेय थे। यह उनके वादी शिष्यों की उत्कृष्ट सम्पदा थी।
कप्प-पदं
649. हेट्ठिल्ला चत्तारि कप्पा अद्धचंद- संठाणसंठिया पण्णत्ता, तं जहा- सोहम्मे, ईसाणे, सणंकुमारे, माहिंदे।
कल्प-पद
649. निचले चार देवलोक अर्धचन्द्र-संस्थान से संस्थित होते हैं- 1. सौधर्म, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र।
650. मज्झिल्ला चत्तारि कप्पा पडि-पुण्णचंदसंठाणसंठिया पण्णत्ता, तं जहा- बंभलोगे, लंतए, महासुक्के, सहस्सारे।
650. मध्य के चार देवलोक परिपूर्ण चन्द्र-संस्थान से संस्थित होते हैं- 1. ब्रह्मलोक 2. लांतक, 3. महाशुक्र, 4. सहस्रार।
651. उवरिल्ला चत्तारि कप्पा अद्धचंद-संठाणसंठिया पण्णत्ता, तं जहा- आणते, पाणते, आरणे, अच्चुते।
651. ऊपर के चार देवलोक अर्धचन्द्र-संस्थान से संस्थित होते हैं- 1. आनत, 2. प्राणत, 3. आरण, 4. अच्युत।
समुद्द-पदं
652. चत्तारि समुद्दा पत्तेयरसा पण्णत्ता, तं जहा- लवणोदे, वरुणोदे, खीरोदे, घतोदे।
समुद्र-पद
652. चार समुद्र प्रत्येक-रस-एक दूसरे से भिन्न रस वाले होते हैं- 1. लवणोदक-नमक-रस के समान खारे पानी वाला, 2. वरुणोदक-सुरा-रस के समान पानी वाला, 3. क्षीरोदक-दूध-रस के समान पानी वाला, 4. घृतोदक-घृत रस के समान पानी वाला।
कसाय-पदं
653. चत्तारि आवत्ता पण्णत्ता, तं जहा- खरावत्ते, उण्णतावत्ते, गूढावत्ते, आमिसावत्ते। एवामेव चत्तारि कसाया पण्णत्ता, तं जहा- खरावत्तसमाणे कोहे, उण्णतावत्त-समाणे माणे, गूढावत्तसमाणे माया, आमिसावत्तसमाणे लोभे। खरावत्तसमाणं कोहं अणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, णेरइएसु उववज्जति। उण्णतावत्तसमाण माणं अणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, णेरइएसु उववज्जति। गूढावत्तसमाणं मायं अणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, णेरइएसु उववज्जति। आमिसावत्तसमाणं लोभमणुपविट्ठे जीवे कालं करेति, णेरइएसु उववज्जति।
कषाय-पद
653. आवर्त चार प्रकार के होते हैं- 1. खरावर्त-भंवर, 2. उन्नतावर्त-पर्वत शिखर पर चढ़ने का मार्ग या वातूल, 3. गूढावर्त-गेंद की गुंथाई या वनस्पतियों के अन्दर होने वाली गांठ, 4. आमिषावर्त-मांस के लिए शकुनिका आदि का आकाश में चक्कर काटना। इसी प्रकार कषाय भी चार प्रकार के होते हैं- 1. क्रोध-खरावर्त के समान, 2. मान-उन्नतावर्त के समान, 3. माया-गूढावर्त के समान, 4. लोभ-आमिषावर्त के समान। खरावर्त के समान क्रोध में वर्तमान जीव मरकर नैरयिकों में उत्पन्न होता है। उन्नतावर्त के समान मान में वर्तमान जीव मरकर नैरयिकों में उत्पन्न होता है। गूढावर्त के समान माया में वर्तमान जीव मरकर नैरयिकों में उत्पन्न होता है। आमिषावर्त के समान लोभ में वर्तमान जीव मरकर नैरयिकों में उत्पन्न होता है।
णक्खत्त-पदं
654. अणुराहाणक्खत्ते चउत्तारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
654. अनुराधा नक्षत्र के चार तारे हैं।
655. पुव्वासाढाणक्खत्ते चउत्तारे पण्णत्ते।
655. पूर्वाषाढा नक्षत्र के चार तारे हैं।
656. उत्तरासाढाणक्खत्ते चउत्तारे पण्णत्ते।
656. उत्तराषाढा नक्षत्र के चार तारे हैं।
पावकम्म-पदं
657. जीवाणं चउट्ठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा- णेरइयणिव्वत्तिते, तिरिक्खजोणिय- णिव्वत्तिते, मणुस्सणिव्वत्तिते, देवणिव्वत्तिते।
पापकर्म-पद
657. जीवों ने चार स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों को पाप कर्म के रूप में ग्रहण किया है, ग्रहण करते हैं तथा ग्रहण करेंगे- 1. नैरयिक निर्वर्तित, 2. तिर्यक्योनिक निर्वर्तित, 3. मनुष्य निर्वर्तित, 4. देव निर्वर्तित।
658. एवं-उवचिणिंसु वा उवचिणंति वा उवचिणिस्संति वा। एवं-चिणउवचिण-बंध उदीर-वेय तह णिज्जरा चेव।
658. इसी प्रकार जीवों ने चतुःस्थान निर्वर्तित पुद्गलों का उपचय, बंध, उदीरण, वेदन तथा निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गल-पदं
659. चउपदेसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
659. चतुःप्रादेशिक स्कंध अनन्त हैं।
660. चउपदेसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
660. चतुःप्रदेशावगाढ पुद्गल अनन्त हैं।
661. चउसमयट्ठितीया पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
661. चार समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं।
662. चउगुणकालगा पोग्गला अणंता जाव चउगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
662. चार गुण काले पुद्गल अनन्त हैं। इसी प्रकार सभी वर्ण, गंध, रस तथा स्पर्शों के चार गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-४
1 अन्त:क्रिया (सू. 1)
मृत्यु-काल में मनुष्य का स्थूलशरीर छूट जाता है। सूक्ष्मशरीर-तैजस और कार्मण उसके साथ लगे रहते हैं। कार्मणशरीर के द्वारा फिर स्थूलशरीर निष्पन्न हो जाता है। अत: स्थूलशरीर के छूट जाने पर भी सूक्ष्मशरीर की सत्ता में जन्म-मरण की परम्परा का अन्त नहीं होता। उसका अन्त सूक्ष्मशरीर का विसर्जन होने पर होता है। जो व्यक्ति कर्म-बन्धन को सर्वथा क्षीण कर देता है, उसके सूक्ष्मशरीर छूट जाते हैं। उनके छूट जाने का अर्थ है-अन्तक्रिया या जन्म-मरण की परम्परा का अन्त। इस अवस्था में आत्मा शरीर आदि से उत्पन्न क्रियाओं का अन्त कर अक्रिय हो जाता है।
2-5 भरत, गजसुकुमाल, सनत्कुमार, माता मरुदेवा (सू. 1)
भरत-भगवान् ऋषभ केवलज्ञान उत्पन्न होने के बाद धर्मोपदेश दे रहे थे। भरत भी वहां उपस्थित थे। भगवान् ऋषभ ने कहा-इस अवसर्पिणीकाल में मैं पहला तीर्थंकर हूं, मेरा पुत्र भरत इसी भव में मोक्ष जाएगा और मेरी मां मरुदेवा सिद्ध होने वालों में प्रथम होंगी। इस कथन को सुन एक व्यक्ति के मन में विचिकित्सा पैदा हुई। उसने कहा-'आप पहले तीर्थंकर होंगे तथा मरुदेवा प्रथम सिद्ध होंगी, यह तथ्य समझ में आ सकता है किन्तु महाराज भरत इस भव में जाएंगे यह समझ में नहीं आता। भरत ने यह बात सुनी। प्रभु की बात को समझाने के लिए उन्होंने उस व्यक्ति को बुला कर उसे कहा-'तेल से लबाबल भरे इस कटोरे को लेकर तुम सारी अयोध्या में घूम आओ। यदि एक बूंद नीचे गिरेगी तो तुम्हें मार दिया जाएगा और दो नंगी तलवार धारी दोनों ओर लगा दिए।'
भरत ने सारे नगर में स्थान-स्थान पर नाट्य आदि की व्यवस्था करवा दी। वह व्यक्ति तेल का कटोरा लिए चला। उसे पल-पल मृत्यु के दर्शन हो रहे थे-उसका मन कटोरे में एकाग्र हो गया। सारे शहर में वह घूम आया। तेल का एक बिन्दु भी नीचे नहीं गिरा। भरत ने पूछा-भ्रात! शहर में तुमने कुछ देखा?'
'राजन्! मुझे मौत के सिवाय कुछ नहीं दीख रहा था?'
'क्या तुमने नृत्य और नाटक नहीं देखे?'
'नहीं।'
'देखो, थोड़े समय के लिए एक मौत के डर ने तुम्हें कितना एकाग्र और जागरूक बना डाला। मैं मौत की लम्बी परम्परा से परिचित हूं। चक्रवर्तित्व का पालन करता हुआ भी मैं सत्ता, समृद्धि और भोग में आसक्त नहीं हूं।'
अब भगवान् की बात उस व्यक्ति के गले उतर गई।
भरत की अनासक्ति अपूर्व थी। उनके कर्म बहुत कम हो चुके थे।
राज्य का पालन करते-करते कुछ कम छह लाख पूर्व बीत गए थे। एक बार वे अपने मज्जनगृह में आए और शरीर का पूरा मण्डन किया। अपने शरीर की शोभा का निरीक्षण करने वे आदर्शगृह में गए। एक सिंहासन पर बैठे और पूर्वाभिमुख होकर कांच में अपना सौन्दर्य देखने लगे। कांच में सारा अंग प्रतिबिम्बित हो रहा था। भरत उसको एकाग्रमन से देख रहे थे और मन-ही-मन प्रसन्न हो रहे थे।
इतने में ही एक अंगुली से अंगूठी भूमि पर गिर पड़ी। भरत को इसका भान नहीं रहा। वे अपने एक-एक अवयव की शोभा निहारते रहे। अचानक उनका ध्यान उस खाली अंगुली पर गया। उन्होंने सोचा-'अरे! यह क्या? यह इतनी अशोभित क्यों लग रही है? दिन में चन्द्रमा की ज्योत्सना जैसे फीकी पड़ जाती है, वैसे ही यह अंगुली भी शोभहीन हो गई है। उन्हें भूमि पर पड़ी अंगूठी दीखी और जान लिया कि इसके बिना यह अंगुली शोभाहीन हो गई है। उन्होंने सोचा-'क्या शरीर के दूसरे-दूसरे अवयव भी आभूषणों के बिना शोभाहीन हो जाते हैं?' अब वे एक-एक कर सारे आभूषण उतारने लगे। सारा शरीर शोभाहीन हो गया। शरीर और पौद्गलिक वस्तुओं की असारता का चिन्तन आगे बढ़ा। शुभ अध्यवसायों में ही केवलज्ञान को प्राप्त हुए।
गजसुकुमाल-द्वारवती नगरी में वासुदेव कृष्ण राज्य करते थे। उनकी माता का नाम देवकी था। देवकी एक बार अत्यन्त उदासीन होकर बैठी थी। कृष्ण चरण-वंदन के लिए आए और माता को चिन्तातुर देख उनका कारण पूछा।
देवकी ने कहा-'वत्स! मैं अधन्य हूं। मैंने एक भी बालक को अपनी गोद में क्रीडारत नहीं देखा।'
कृष्ण ने कहा-'मां! चिन्ता मत करो। मैं ऐसा प्रयत्न करूंगा कि मेरे एक भाई हो।' इस प्रकार मां को आश्वासन दे कृष्ण पौषधशाला में गए और तीन दिन का उपवास कर हरिणैगमेषी देव की आराधना की। देव प्रत्यक्ष हुआ और बोला-'तुम्हें एक सहोदर की प्राप्ति होगी।' कृष्ण अपनी मां के पास गए और सारी बात उन्हें बताई। देवकी बहुत प्रसन्न हुई।'
एक बार देवकी ने स्वप्न में हाथी देखा। वह गर्भवती हुई और पूरे नौ मास और साढ़े आठ दिन बीतने पर उसने एक बालक का प्रसव किया। बारहवें दिन उसका नामकरण किया। स्वप्न में गज के दर्शन होने के कारण उसका नाम गजसुकुमाल रखा।
उसी नगर में सोमिल ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी का नाम सोमश्री और पुत्री का नाम सोमा था।
एक बार भगवान् अरिष्टनेमि वहां समवसृत हुए। वासुदेव कृष्ण अपनी समस्त ऋद्धि से सज्जित होकर गजसुकुमाल को साथ ले भगवान् के दर्शन करने गए। मार्ग में उन्होंने सुन्दर कुमारी को देखा और उसके माता-पिता के विषय में जानकारी प्राप्त कर अपने कौटुम्बिक पुरुषों से कहा-'जाओ, सोमिल से कहकर इस सोमा कुमारी को अपने अन्त:पुर से ले आओ। यह गजसुकुमाल की पहली पत्नी होगी।'
कौटुम्बिक पुरुषों ने वैसा ही किया। सोमा कुमारी को राजा के अन्त:पुर में रख दिया।
वासुदेव कृष्ण सहस्रामवन में भगवान् अरिष्टनेमि की पर्युपासना कर घर लौटे। गजसुकुमाल धर्मप्रवचन सुनकर प्रतिबुद्ध हुए। उन्होंने भगवान् से पूछा-'भगवन्! मैं माता-पिता की आज्ञा लेकर प्रव्रजित होना चाहता हूं।'
भगवान् ने कहा-'जैसी इच्छा हो।'
गजसुकुमाल भगवान् की पर्युपासना कर घर आए। माता-पिता को प्रणाम कर बोले-'मैंने भगवान् के पास धर्म सुना है। वह मुझे रुचिकर लगा। मेरी इच्छा है कि मैं प्रव्रजित हो जाऊं। देवकी को यह सुनते ही मूर्च्छा आ गई और वह धड़ाम से धरती पर गिर पड़ी। आश्वस्त होने पर उसने कहा-'वत्स! तुम मेरे एकमात्र आश्वासन हो। मैं तुम्हारा वियोग क्षण-भर के लिए भी नहीं सह सकूंगी। तुम विवाह कर सुखपूर्वक रहो।' उसने अनेक प्रकार से गजसुकुमाल को समझाया परन्तु उन्होंने अपने आग्रह को नहीं छोड़ा।
कृष्ण को जब यह वृत्तान्त ज्ञात हुआ तब वे तत्काल वहां आए। गजसुकुमाल का आलिंगन कर, अपनी गोद में बिठाकर बोले-'भ्रात! तुम मेरे छोटे भाई हो। प्रवज्या की बात छोड़ दो। मैं तुम्हें इस द्वारवती नगरी का राजा बनाऊंगा, तुम्हारा राज्याभिषेक सम्पन्न करूंगा।' गजसुकुमाल ने कृष्ण की बात पर ध्यान नहीं दिया।
अभिनिष्क्रमण समारोह के पश्चात् कुमार गजसुकुमाल भगवान् अरिष्टनेमि के पास प्रव्रजित हो गए। उसी दिन अपरान्ह में वे भगवान् के पास आए और बोले-'भंते! आज ही मैं श्मशान में एक रात्रि की महाप्रतिमा स्वीकार करना चहाता हूं। आप आज्ञा दें।
भगवान् ने कहा-'अहासुहं देवाणुप्पिया!-देवानुप्रिय! जैसी इच्छा हो वैसा करो।'
भगवान् की आज्ञा प्राप्त कर मुनि गजसुकुमाल श्मशान में गए। स्थंडिल का प्रतिलेखन किया और दोनों पैरों को सटाकर, ईषद् अवनत होकर एक रात्रि की महाप्रतिम में स्थित हो गए।
इधर ब्राह्मण सोमिल यज्ञ के लिए लकड़ी लाने के लिए नगर के बाहर गया हुआ था। घर लौटते-लौटते संध्या हो चुकी थी। लोगों का आवागमन अवरद्ध हो गया था। उसने श्मशान में कायोत्सर्ग में स्थित मनि गजसुकुमाल को देखा। देखते ही वह क्रोध से लाल-पीला हो गया। उसने सोचा-'अरे! सही वह गजसुकुमाल है, जो मेरी प्यार पुत्री को छोड़कर प्रव्रजित हो गया है। अच्छा है, मैं इसका बदला लूं।' उसने चारों ओर देखा और गीली मिट्टी से गजसुकुमाल के मस्तक पर एक पाल बांध दी। उसने कवेलू में दहकते अंगारे लिए और उनको मुनि के मस्तक पर पाल के बीच रख दिए। उसका मन भय से आक्रान्त हो गया। वह वहां से तेजी से चलकर घर आ गया। मुनि गजसुकुमाल का कोमल मस्तक सीकने लगा। अपार वेदना हुई। वेदना को समभाव से सहन करते हुए शुभ अध्यवसायों मे लीन हो गए। घातिकर्मों का नाश हुआ। कैवल्य की प्राप्ति हुई और क्षण-भर में वे सिद्ध हो गए।1 इस प्रकार अत्यन्त अल्प पर्याय-काल में ही वे मुक्त हो गए।
सनत्कुमार-हस्तिनागपुर के राजा अश्वसेन ने अपने पुत्र सनत्कुमार को राज्य-भार देकर प्रव्रज्या ग्रहण कर ली। सनत्कुमार राज्य का परिपालन करने लगे। चौदह रत्न और निधियां उत्पन्न हुई। वे चौथे चक्रवर्ती के रूप में विख्यात हुए। वे कुरुवंश के थे।
एक बार इन्द्र ने इनके रूप की प्रशंसा की। दो ब्राह्मण वेष में हस्तिनापुर आए और चक्री को मनुष्य के शरीर की असारता का बोध कराया। चक्री सनत्कुमार ने अपने शरीर का वैवर्ण्य देखा और सोचा-'संसार अनित्य है, संसार असार है। रूप और लावण्य क्षणस्थायी है। उन्होंने प्रव्रज्या स्वीकार करने का दृढ़ निश्चय किया। ब्राह्मण वेषधारी दोनों देवों ने कहा-'धीर! आपने बहुत ही सुन्दर निश्चय किया है। आप अपने पूर्वजों (भरत आदि) का अनुसरण करने के लिए उद्यत है। धन्य है आप।' वे दोनों देव वहां से चले गए।
चक्रवर्ती सनत्कुमार अपने पुत्र को राज्य-भार सौंपकर स्वयं आचार्य विरत के पास प्रव्रजित हो गए। सारे रत्न, सभी नरेन्द्र, सेना ओर नौ निधियां-छह मास तक चक्रवर्ती मुनि के पीछे-पीछे चलते रहे, किन्तु मुनि सनत्कुमार ने उन्हें नहीं देखा।
आज उनके दो दिन के उपवास का पारणा था। वे भिक्षा लेने गए। एक गृहस्थ ने उन्हें बकरी के दूध की छाछ दी। उसे वे पी गए। पुन: दूसरे दिन उन्होंने दो दिन का उपवास कर लिया। इस प्रकार तपस्या चलती रही और पारणे में प्रान्त और नीरस आहार लेते रहे। उनके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह सात रोगों से आक्रान्त हो गया-खुजली, ज्वर, खांसी, श्वास, स्वरभंग, अक्षिवेदना, उदरव्यथा। ये सातों रोग उन्हें अत्यन्त व्यथित करने लगे। किन्तु समतासेवी मुनि ने सात सौ वर्षों तक उन्हें सहा। तपस्या चलती रही। इस प्रकार उग्र तप के फलस्वरूप उन्हें पांच लब्धियां प्राप्त हुई-आमर्षोषधि, क्ष्वेलौषधि, विप्रुट्औषधि, जल्लौषधि और सर्वौषधि। इतनी लब्धियां प्राप्त होने पर भी मुनि ने उनका उपयोग अपनी व्याधियों का शमन करने के लिए नहीं किया।
एक बार इन्द्र ने अपनी सभा में सनत्कुमार की प्रशंसा की। दो देव उसकी परीक्षा करने आए और बोले-'भंते! हम आपके शरीर की चिकित्सा करना चाहते। मुनि मौन रहे। तब उन्होंने पुन: अपनी बात दोहराई। अब भी मुनि मौन ही रहे। उनके बार-बार कहने पर मुनि ने कहा-'क्या आप शरीर की व्याधि के चिकित्सक हैं अथवा कर्म की व्याधि के।' दोनों ने कहा-'हम शारीरिक रोगों की चिकित्सा करने में समर्थ हैं। सनत्कुमार ने कहा-उसमें तो मैं भी समर्थ हूं। यदि मेरे में सहनशक्ति नहीं होती तो मैं वैसा कर लेता। यदि आप कर्म की व्याधि को मिटाने में समर्थ हैं तो वैसा प्रयत्न करें?' दोनों देव आश्चर्यचकित रह गए। वे अपने मूल स्वरूप में आकर बोले-'भगवन्! कर्म की व्याधि को मिटाने में आप ही समर्थ हैं। हम तो आपकी परीक्षा करने यहां आए थे।' वे वन्दन कर अपने स्थान की ओर लौट गए।
मुनि सनत्कुमार पचास हजार वर्ष तक कुमार और लाख वर्ष तक चक्रवर्ती के रूप में रहे। वे एक लाख वर्ष श्रामण्य का पालन कर दुष्कर तप कर सम्मेदशिखर पर गए। वहां एक शिलातल पर मासिक अनशन किया। अनशन कर मुक्त हो गये?
माता मरुदेवी-महाराज ऋषभ प्रव्रजित हो गए। उन्हें केवलज्ञान की प्राप्ति हुई। उसी दिन चक्रवर्ती भरत की आयुधशाला में चक्र की उत्पत्ति हुई। उसके सेवकों ने आकर भरत का बधाई देते हुए केवलज्ञान और चक्र की उत्पत्ति के विषय में बताया। भरत ने सोचा-'पहले पिता की पूजा करूं या चक्र की।' विचार करते-करते पिता की पूजा का महत्त्व उन्हें प्रतीत हुआ और उन्होंने उसके लिए सामग्री की तैयारी करने का आदेश दे दिया।
मरुदेवी ऋषभ की माता थी। उसने भरत की राज्यश्री देखकर सोचा-मेरे पुत्र ऋषभ के भी ऐसी ही राज्यश्री थी। आज वह भूख और प्यास से पीड़ित होकर नग्न घूम रहा है। वह मन-ही-मन घूटने लगी। पुत्र का शोक घना हो गया। मन क्लेश से भर गया। वह रोने लगी। भरत उधर से निकला। दादी को रोते देखकर बोला-'मां! तुम मेरे साथ चलो।' मैं तुम्हें भगवान् ऋषभ की विभूति दिखाऊं। मरुदेवी हाथी पर बैठकर उनके साथ चली। वे भगवान् के समवसरण के निकट आए। भरत ने कहा-'मां! देख, ऋषभ की ऋद्धि कितनी विपुल है। इन ऋद्धि के समक्ष मेरा ऐश्वर्य एक कोड़ी के समान है।' मरुदेवी ने चारों ओर देखा। सारा वातावरण उसे अनूठा लगा। उसने मन-ही-मन सोचा-'ओह! मैंने मोह के वशीभूत होकर व्यर्थ ही शोक किया है। भगवान् स्वयं ऐसी विपुल ऋद्धि के स्वामी है।' उसके विचार आगे बढ़े। शुभध्यान की श्रेणी में वह आरूढ़ हुई। सारा शरीर रोमांचित हो उठा। उसकी आंखें भगवान् ऋषभ की ओर टकटकी लगाए हुए थी। उसे केवलज्ञान उत्पन्न हुआ और क्षण-भर में ही वह मुक्त हो गई।
मरुदेवी अत्यन्त क्षीणकर्मा थी। उसके कर्म बहुत अल्प थे। उसने न विधिवत् प्रव्रज्या ही ली और न तप ही तपा। वह अल्प समय में ही मुक्त हो गई।
6-8 (सू. 2-4)
प्रस्तुत तीन सूत्रों में वृक्ष के उदाहरण से पुरुष की ऊंचाई-निचाई, परिणति और रूप का निरूपण किया गया है। ऊंचाई और निचाई के मानदंड अनेक होते हैं। अनुवाद में मनुष्य की ऊंचाई और निचाई को शरीर और गुण के मानदंड से समझाया गया है; वह मात्र एक उदाहरण है। प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या संभावित सभी मानदंडों के आधार पर की जा सकती है। उदाहरणस्वरूप-
1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से भी उन्नत होते हैं और ज्ञान से भी उन्नत होते हैं।
2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत होते हैं, किंतु ज्ञान से प्रणत होते हैं।
3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत होते हैं, किंतु ज्ञान से प्रणत होते हैं।
4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से भी प्रणत होते हैं और ज्ञान से प्रणत होते हैं।
उन्नत और प्रणत
कांपिल्यपुर नाम का नगर था। उसमें ब्रह्मा नाम का राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम चुलनी था। चूलनी रानी के गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न हुआ, जिसका नाम बह्मदत्त। पिता की मृत्यु के समय बालक छोटा था। उसे अनेक परिस्थितियों में से गुजरना पड़ा। बड़े होने पर वह चक्रवर्ती बना। वह सुखपूर्वक राज्य का परिपालन करता हुआ विचरण करने लगा।
एक बार उस गांव में नट आए। उन्होंने नाटक शुरू किया। नाटक देखकर राजा को पुरानी स्मृति जागृत हो गई। उसने अपने पूर्व-जन्म के भाई का पता लगाया। वह साधु के वेश में था। राजा उनसे मिला। दोनों का आपस में बहुत बड़ा विचार-विमर्श चला। साधु ने कहा-'भाई! तुम पूर्व-दिशा में मुनि थे, आज भोगों में आसक्त होकर भोगों की चर्चा करते हो। इन्हें छोड़ो और अनासक्त जीवन जीओ। यदि ऐसा नहीं कर सकते हो तो असद् कर्म मत करो। श्रेष्ठ कर्म करो। जिससे तुम्हारा भविष्य उज्ज्वल हो।'
ब्रह्मदत्त ने कहा-'मैं जानता हूं, तुम्हारी हित-शिक्षा उचित है, किन्तु मैं निदान-वश हूं। आर्य कर्म नहीं कर सकता।' ब्रह्मदत्त नहीं माना। साधु चला गया। चक्रवर्ती ब्रह्मदत्त मर कर सातवीं नरक में उत्पन्न हुआ।
देखें-उत्तराध्ययन, अध्ययन 13
प्रणत और उन्नत
गंगा नदी के तट पर 'हरिकेश' का अधिपति वलकी नामक चाण्डाल रहता था। उसकी पत्नी का नाम गौरी था। उसके गर्भ से एक पुत्र उत्पन्न हुआ, जिसका नाम बल रखा। यही बालक आगे चलकर 'हरिकेश बल' नाम से प्रसिद्ध हुआ। वह काला और विरूप था। अपनी जाति में और अपने साथियों में नटखट होने के कारण उसे सर्व तिरस्कार ही मिला करता था। वह जीवन से ऊब गया था।
मुनि का योग मिला। उसकी भावना बदल गई। वह साधु बन गया। विविध प्रकार की तपस्याएं प्रारम्भ की। तप प्रभाव से अनेक शक्तियां उत्पन्न हो गई। वे लब्धि-सम्पन्न हो गये। देवता भी उनकी सेवा में लग गये। साधना के क्षेत्र में जाति का महत्त्व नहीं होता। भगवान् महावीर ने कहा-'यह तप का साक्षात् प्रभाव है, जाति का नहीं। चाण्डाल कुल में उत्पन्न होकर भी हरिकेश मुनि अनेक गुणों से युक्त होकर जन-वन्द्य हुए।' उनके ऐहिक और पारलौकिक-दोनों जीवन प्रशस्त हो गये।
देखें-उत्तराध्ययन, अध्ययन 12
प्रणत और प्रणत
राजगृह में काल सौकरिक नामक कसाई रहता था। वह प्रतिदिन 500 भैंसे मारता था। प्रतिदिन के अभ्यास के कारण उसका यह दृढ़ संकल्प भी बन गया था।
एक बार राजा श्रेणिक ने उसे एक दिन के लिए हिंसा छोड़ने को कहा। वह उसने स्वीकार नहीं किया तो बलात् हिंसा छुड़ाने के लिए उसे कुएं में डाल दिया, क्योंकि भगवान् महावीर ने राजा श्रेणिक को पहली नरक में नहीं जाने का कारण यह भी बताया था कि यदि सौकरिक एक दिन की हिंसा छोड़ दें तो तुम्हारा नरक गमन रुक सकता है। सुबह निकाला गया तो उसके चेहरे पर वही प्रसन्नता थी जो प्रसन्नता हमेशा रहती थी। प्रसन्नता का कारण और कुछ नहीं था, संकल्प की क्रियान्विति ही थी।
राजा ने जिज्ञासा की-'आज तुमने भैंसे कैसे मारे?'
उत्तर में वह बोला-'मैंने शरीर मैल के कृत्रिम भैंसे बनाकर उसको मारा है।' राजा अवाक् रह गया। काल सौकरिक यातना से परिपूर्ण अपनी अन्तिम जीवन-लीला समाप्त कर सप्तम नरक में नैरयिक बना।
उन्नत और प्रणत परिणत
राजगृह नगर था। महाशतक नाम का धनाढ्य व्यक्ति वहां रहता था। उसके रेवती आदि 13 पत्नियां थीं। रेवती के विवाहोपलक्ष में उसके पिता से उसे करोड़-हिरण्य और दस हजार गायों का एक व्रज मिला था। महाशतक के साथ यह आनन्दपूर्वक जीवन बिता रही थी। प्रारम्भ में उसके विचार बहुत अच्छे थे। एक दिन उसके मन में विचार हुआ कि कितना अच्छा हो, इन सब 12 सपत्नियों को मार-कर इनकी सम्पत्ति लेकर पति के साथ एकाकी कामक्रीड़ा का उपभोग करूं। उसने वैसा ही किया। शस्त्र और विष प्रयोग से अपनी बारह सौतों को मार दिया। उसकी क्रूरता इतने से संतुष्ट नहीं हुई। अब वह मांस, मदिरा आदि का भी भक्षण कर उन्मत रहने लगी।
एक बार नगर में कुछ दिनों के लिए 'जीव-हिंसा निषेध' की घोषणा होने पर वह अपने पीहर से प्रतिदिन दो बछड़ों का मांस मंगाकर खाने लगी।
महाशतक श्रमणोपासक एक दिन धर्म-जागरण में व्यस्त था। उस समय रेवती काम-विह्वल हो वहां पहुंची और विविध प्रकार के हाव-भाव प्रदर्शित कर भोगों की प्रार्थना करने लगी। उसकी इस प्रकार की अभद्र उन्मत्तता को देखकर महाशतक ने कहा-'आज से सातवें दिन तू 'विषूचिका' रोग से आक्रान्त होकर प्रथम नरक में उत्पन्न होगीं।' यह सुनकर वह अत्यन्त भयभीत हुई। ठीक सातवें दिन उसकी मृत्यु हो गई।
देखें-उवासगदसाओ, अध्ययन 8
उन्नत और प्रणत रूप
रोम के एक चित्रकार ने सुंदर और भव्य व्यक्ति का चित्र बनाने का संकल्प किया। एक बार उसे एक छोटा लड़का लिए गया। वह अत्यन्त सुंदर था। उसका मन प्रसन्नता से भर गया। उसने चित्र तैयार किया। वह चित्र उसकी भावना के अनुरूप बना। सर्वत्र उसकी प्रशंसा होने लगी।
एक दिन उसके मन में पहले चित्र से विपरीत चित्र बनाने की भावना जगी। उसने वैसा ही व्यक्ति खोज निकाला, जिसके चेहरे से स्वार्थपरता, क्रूरता और कुरूपता झलकती थी। उसका चित्र भी उसने तैयार किया।
एक बार वह चित्रकार दोनों को लेकर जा रहा था। एक व्यक्ति ने उन्हें देखा और वह जोर से रोने लगा। चित्रकार ने पूछा-'तुम क्यों रोते हो?' वह बोला-'ये दोनों मेरे चित्र हैं।' चित्रकार ने पूछा-'दोनों में इतना अन्तर क्यों?' वह बोला-'पहला चित्र मेरी जवानी का और दूसरा चित्र बूढ़ापे का है। मैंने अपनी जवानी व्यसनों में पूरी कर दी। उन व्यसनों से क्रूरता और कुरूपता पैदा हुई है।
वह प्रारम्भ में उन्नत और अन्त में प्रणत रूप वाला हो गया।
प्रणत और उन्नत रूप
यह उस समय की घटना है जब गुजरात में महाराजा सिद्धराज राज्य करते थे। एक बार मध्यप्रदेश की 'ओड' जाति अकाल में ग्रस्त होकर अपनी आजीविका के लिए गुजरात पहुंची। राजा सिद्धराज ने 'सहस्रलिंग' तालाब खुदाने का निर्णय इसलिए किया कि प्रजा को राहत-कार्य मिल जाये। ओड जाति में टीकम नाम का एक व्यक्ति अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर राजा के पास आया। उसकी पत्नी का नाम जसमा था। जसमा बड़ी विचक्षण और वीर नारी थी। विचक्षणता और वीरता के साथ वह अत्यन्त सुंदर भी थी। रूप प्राय: अभिशाप सिद्ध होता है। जसमा के लिए भी यही हुआ। उसका पति और उसके साथ मिट्टी खोदते और स्त्रियां उस मिट्टी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ढोती थी। राजा सिद्धराज की दृष्टि जसमा पर पड़ी। उसने उसे अपने महलों में आने के लिए अनेक प्रलोभन दिए, किन्तु जसमा का हृदय विचलित नहीं हुआ। उसने इस कुचक्र की जानकारी अपने पति को दी और कहा कि अब हमें यहां नहीं रहना चाहिए। बहुत से लोग वहां से इनके साथ चल पड़े।
राजा को यह मालूम हुआ तो वह स्वयं घोड़े पर बैठ अपने सैनिकों को साथ ले चल पड़ा। निकट पहुंच कर राजा ने कहा-'जसमा को छोड़ दो और सब चले जाओ।' टीकम ने कहा-'ऐसा नहीं हो सकता।' बहुत से लोग मारे गए, टीकम भी मारा गया। पति के मरने पर जसमा के जीवन का कोई मूल्य नहीं रहा। उसने हाथ में कटार लेकर अपने पेट में भोंकते हुए कहा-यह मेरा हाड़-मांस का शरीर है। दुष्ट! तू इसे ले और अपनी भूख शांत कर।'
जसमा छोटी जाति में उत्पन्न थी, प्रणत थी। किन्तु, उसने अपना बलिदान देकर नारीत्व के उन्नत रूप को प्रस्तुत किया। वह थी उसकी प्रणत और उन्नत अवस्था।
9-15 (सू. 5-11)
इन सात सूत्रों में मन, संकल्प, प्रज्ञा और दुष्टि-इन चार बोधात्मक दृष्टिबिन्दुओं तथा शील, व्यवहार और पराक्रम-इन तीन क्रियात्मक दृष्टिबिन्दुओं से पुरुष की विविध अवस्थाओं का प्रतिपादन किया गया है। इन सूत्रों में उपमा-उपमेय या उदाहरण-शैली का प्रतिपादन नहीं है।
वृत्तिकार ने एक सूचना दी है कि एक परंपरा के अनुसार शील और आचार ये भिन्न है। इनको भिन्न मान लेने पर बोघात्मक-पक्ष की भांति क्रियात्मक-पक्ष के भी चार प्रकार हो जाते हैं। शील और आचार के दो स्वतन्त्र आकार इस प्रकार होंगे-
1. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और प्रणत शील वाले होते हैं।
2. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नत शील वाले होते हैं।
3. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत शील वाले होते हैं।
4. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत शील वाले होते हैं।
5. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत आचार वाले होते हैं।
6. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से उन्नत, किन्तु प्रणत आचार वाले होते हैं।
7. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत, किन्तु उन्नत आचार वाले होते हैं।
8. कुछ पुरुष ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत आचार वाले होते हैं।
ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत मन
उज्जयिनी का राजा भोज ऐश्वर्य, विद्वत्ता और उदारता में अद्वितीय था। उसकी उदारता की घटनाएं इतिहास में आज भी लिपिबद्ध है। एक बार अमात्य ने सोचा कि यदि राजा इसी प्रकार दान देते रहे तो 'कोश' शीघ्र खाली हो जाएगा। वह राजा को दान में निवृत्त करने के उपाय सोचने लगा। एक बार अमात्य ने राजा के शयनघर पर एक पट्ट लगा दिया। उस पर लिखा था-'आपदर्थे धनं रक्षेत्' (आपत्ति के लिए धन को सुरक्षित रखना चाहिए।) राजा भोज सोने के लिए शयन आये। उन्होंने पट्ट पर अंकित वाक्य को पढ़ा और उसके नीचे लिख दिया-'श्रीमतामापद: कुत?' (ऐश्वर्य-सम्पन्न व्यक्तियों के लिए आपत्ति कहां है?) दूसरे दिन मंत्री ने देखा तो उसका चेहरा विषाद से भर गया। उसने फिर एक वाक्य नीचे लिख डाला-'क्वचिद् रुष्यति दैव: (कभी भाग्य भी रुष्ट हो जाता है)। राजा ने जब इसे पढ़ा तो तत्काल समाधान की वाणी में स्वर फूट पड़ा-'संचतिमपि नश्यति' (सचित्त धन भी नहीं रहता)। मंत्री इसे पढ़ समझ गया कि राजा की प्रवृत्ति में अन्तर आने वाला नहीं है।
राजा भोज ऐश्वर्य से उन्नत थे तो उनके मन की उदारता भी कम नहीं थी।
ऐश्वर्य से प्रणत और उन्नत मन
संस्कृत का महान् कवि माघ अत्यन्त दरिद्र ब्राह्मण था। एक दिन की घटना है-एक ब्राह्मण अवन्ति से माघ के पास आया और अपनी लाचारी के स्वर में बोला-मेरी कन्या की शादी है, मेरे पास कुछ नहीं है, कुछ सहायता दीजिए। माघ ने जब यह सुना तो वे बड़े असमंजस में पड़ गया। देने को पास में कुछ नहीं था। 'ना' भी कैसे कहा जाए। इधर-उधर दृष्टि दौड़ाई। कवि ने देखा-पत्नी सोई है। उसके हाथ में पहने हुए कंगण है। मन ने कहा-क्यों न यह निकाल कर दे दिया जाए। वे चुपके से उठे और एक हाथ में कंगण निकाल कर जाने लगे तो पत्नी की नींद टूट गई। वह बोली-एक से क्या होगा? यह दूसरा भी ले जाइए, बेचारे का काम हो जायेगा।' माघ स्तब्ध रह गये। उन्होंने कंगन देकर ब्राह्मण को विदा किया।
पास में ऐश्वर्य न होते हुए भी माघ और उनकी पत्नी का मन कितना उन्नत था।
ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत मन
एक गांव में एक भिक्षुक अपने बाल-बच्चों सहित रहता था। प्रति दिन वह गांव में जाता और जो कुछ पैसा, अन्न आदि मिलता, उससे अपना भरण-पोषण करता था। उसका मन अत्यन्त कृपण था। दूसरों की सहायता की बात तो दूर रही, वह किसी दूसरे को दान देते हुए देखता तो भी उसके मन पर चोट-सी लगती थी।
एक दिन की घटना है। वह घर पर आया, तब पत्नी ने उसके उदास चेहरे को देखकर पूछा-
'क्या गांठ से गिर पड़ा, क्या कछु किसको दीन।
नारी पूछे सूमसु, क्यों है बदन मलीन॥
(क्या आज कुछ गिर पड़ा है या किसी को कुछ दिया है, जिससे कि आपका चेहरा उदासीन है)।
वह बोला-'तुम ठीक कहती हो। मेरा चेहरा उदास है, किन्तु इसलिए नहीं कि मैंने कुछ दिया है या मेरी गांठ से कुछ गिर पड़ा है, किन्तु इसलिए कि मैंने आज एक व्यक्ति को कुछ दान देते हुए देख लिया है-
'नहीं गांठ से गिर पड़ा, ना कछु किसको दीन।
देवत देख्या और को, ताते बदन मलीन॥
ऐश्वर्य से उन्नत और उन्नत संकल्प
भगवान् ऋषभ के ज्येष्ठ पुत्र का नाम भरत था। वे चक्रवर्ती बने। उनके पास अतुल ऐश्वर्य ओर साधन-सामग्री थी। इतना होने पर भी उनके विचार बहुत उन्नत थे। वे अपने ऐश्वर्य में कभी मूढ़ नहीं बने। उन्होंने अपने मंगलपाठकों को यह आदेश दे रखा था कि प्रात:काल में जागरण के समय वे 'मा हन, मा हन' (किसी को पीड़ित मत करो, किसी को मत मारो) इन शब्दों की ध्वनि करते रहे। भरत के जागते ही वे मंगलपाठक इस प्रकार की ध्वनि सतत करते रहते। इसके फलस्वरूप चक्रवर्ती भरत ने अप्रमत्तता का विकास हुआ और वे चक्रवर्तित्व का पालन करते हुए भी उसी भव में मुक्त हो गये। वे ऐश्वर्य और संकल्प-दोनों में उन्नत थे।
ऐश्वर्य से उन्नत और प्रणत संकल्प
महापद्म नाम के राजा की रानी का पद्मावती था। उनके पुण्डरीक और कुण्डरीक नाम के दो पुत्र थे। महापद्म अपने पुत्र पुण्डरीक को राज्य-भार सौंप दीक्षित हो गये। एक बार नगर में एक आचार्य का आगमन हुआ। दोनों भाई आचार्य-अभिवंदना के लिए आये। उन्होंने धर्मोपदेश सुना। दोनों की आत्मा स्वविकास की ओर उन्मुख हो गई। छोटा भाई साधु बन गया और बड़ा भाई श्रावक-धर्म स्वीकार कर पुन: राजधानी लौट आया।
कुण्डरीक कठोर साधनारत हो आत्म-विकास के क्षेत्र में प्रगति करने लगे। कठोर तपश्चर्या से उनका शरीर कृश ही नहीं हुआ, अपितु रोगग्रस्त हो गया। वे विहार करते-करते अपने ही नगर 'पुण्डरीकिणी' में आ गये। राजा पुण्डरीक मुनि वंदन के लिए आए। उन्होंने कुण्डरीक मुनि की हालत देखी तो आचार्य से औषधोपचार के लिए प्रार्थना की। उपचार प्रारम्भ हुआ। शनै:शनै: रोग शान्त होने लगा। मुनि स्वस्थ हो गये, किन्तु इसके साथ-साथ उनका मन अस्वस्थ हो गया। वे सुखैषी बन गये। वहां से विहार करने का उनका मन नहीं रहा। भाई ने अव्यक्त रूप से उन्हें समझाया। एक बार तो वे विहार कर चले गये। कुछ दिनों के बाद फिर उनका मन शिथिल हो गया। वे पुन: अपने नगर में चले आये। राजा पुण्डरीक ने बहुत समझाया, किन्तु इस बार निशाना खाली गया। आखिर पुण्डरीक ने अपनी राजसिक पोशाक उतार कर भाई को दे दी और भाई की पोशाक स्वयं पहन ली। एक भोगासक्त हो गया और एक रोगासक्त हो गये। एक राजगद्दी पर सुशोभित हो गये और एक साधनारत हो आत्म-ऐश्वर्य से सुसम्पन्न हो गये। सातवें दिन दोनों ही आयुष्य पूर्ण कर परलोक के पथिक बन गये। साधुत्व को छोड़कर राज्यासन्न होने वाला भाई सातवें नरक गया और योगरत होने वाला स्वर्ग में गया।
इस कथानक में दोनों तथ्यों का प्रतिपादन है-
1. पुण्डरीक राज्य करता रहा और अन्त में भाई कुण्डरीक के लिए राज्य का त्याग कर मुनि बन गया-वह ऐश्वर्य से उन्नत और संकल्प से भी उन्नत रहा।
2. कुण्डरीक राज्य के लिए मुनि वेष का त्याग कर राजा बना-यह ऐश्वर्य (श्रामण्य) से उन्नत होकर भी संकल्प से प्रणत था।
ऐश्वर्य से प्रणत और उन्नत संकल्प
अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति थे। उनके पिता का नाम टामस लिंकन। घर की आर्थिक स्थिति अत्यन्त कमजोर थी। यह घटना बचपन की है। पढ़ने का उन्हें बहुत शौक था। एक बार अपने अध्यापक एण्ड क्राफर्ड के पास वाशिंगटन की जीवनी थी। वे उसे पढ़ना चाहते थे। वे खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे और अनुनय-विनय करने के बाद पुस्तक प्राप्त करने में सफल हुए। वे खुशी-खुशी अपने घर पहुंचे और लैम्प के प्रकाश में पुस्तक पढ़ने लगे। पुस्तक पढ़ने में इतने लीन हो गये कि समय का कुछ पता नहीं लगा। पिता ने कई बार सोने के लिए कहा, किन्तु उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया। आखिर जब फिर पिता ने डांटा तो पुस्तक झरोखे में रख लैम्प बुझाकर लेट गये। नींद आ गई। सुबह उठकर पुस्तक को देखा तो वह बरसात के कारण पानी से कुछ खराब हो गई थी। बड़े घबराये। अध्यापक के सामने एक अपराधी की तरह खड़े हुए। अध्यापक ने कहा-'इसीलिए मैं किसी को पुस्तक देना नहीं चाहता। उसके सुरक्षित पहुंचने में मुझे संदेह रहता है। अब इसका दण्ड भरना होगा।' अब्राहम ने कहा-'मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं है।' अध्यापक बोले-'तीन दिन मेरे खेत में काम करो, फिर यह पुस्तक तुम्हारी हो जायेगी।' तीन दिन कड़ा परिश्रम किया। अध्यापक के सामने जब हाजिर हुए तो बहुत प्रसन्न थे। अब किताब उन्हें मिल गई। घर पर आए तो बहिन ने कहा-'तीन दिन काम करना पड़ा तो क्या? पुस्तक मेरी बन गई। अब इसे पढ़कर मैं भी ऐसा ही बनने का प्रयत्न करूंगा।' लिंकन ऐश्वर्य से प्रणत थे, किन्तु संकल्प से उन्नत।
ऐश्वर्य से प्रणत और प्रणत संकल्प
दो पड़ोसी थे। एक ईष्यालु और दूसरा मत्सरी था। दोनों लोभी थे। एक बार धन प्राप्ति के लिए दोनों ने देवी के मंदिर में तपस्या प्रारम्भ की। दिन बीत गये। कुछ दिनों के बाद देवी प्रसन्न हुई और बोली-'बोलो! क्या चाहते हो? जो पहले मांगेगा, दूसरे को उससे दुगुना दूंगी।' दोनों ने यह सुना तो लोभ का समुद्र दोनों के मन में उद्वेलित हो उठा। दोनों सोचने लगे कि पहले कौन मांगे? वह सोचता है यह मांगे और दूसरा सोचता है वह मांगे, जिससे मुझे दुगुना मिले। दोनों एक दूसरे की ओर देखते रहे, किन्तु पहल किसी ने नहीं की।
दोनों का मन दूषित था। ईष्यालु ने सोचा-वन आदि मांगने से तो इसे दुगुना मिलेगा। इससे अच्छा हो, मैं क्यों नहीं देवी से यह प्रार्थना करूं कि मेरी एक आंख फोड़ दे, इसकी दोनों फूट जाएगी। उसने वही कहा। देवी बोली-'तथास्तु!' एक की एक आंख फूटी और दूसरे की दोनों।
इस प्रकार वे एश्वर्य और संकल्प दोनों से प्रणत थे।
ऐश्वर्य से उन्नत और प्रज्ञा से उन्नत
थावच्चापुत्र महल की अपनी मंजिल में मां के पास बैठा था। वहां उसके कानों में मधुर ध्वनि आ रही थी। मां से पूछा-'ये गीत बड़े मधुर हैं, मेरा मन पुन: सुनने को करता है। वे कहां से आ रहे हैं और क्यों आ रहे हैं?' मां ने जिज्ञासा को समाहित करते हुए कहा-'पुत्र! अपने पड़ोसी के घर पुत्र उत्पन्न हुआ। वे गीत पुत्र-प्राप्ति की खुशी में गाये जा रहे हैं और वहीं से आ रहे हैं?' पुत्र का मन अल्प जिज्ञासा से भर गया। वह बोला-'मां क्या मैं जन्मा था तब भी गाये गये थे?' मां ने स्वीकृति की भाषा में कहा-'हां, गाये गये थे।' इस प्रकार वार्तालाप चल ही रहा था कि इतने में गीतों का स्वर बदल गया। जो स्वर कानों को प्रिय था वही अब कांटों की तरह चुभने लगा।
पुत्र ने कहा-'मां! ये गीत कैसे हैं? मन नहीं चाहता इन्हें सुनने को।' मां बोली-'वत्स! ये कर्ण-कटु हैं। हृदय को रुलाने वाले हैं। जो बच्चा पैदा हुआ था, अब वह नहीं रहा।' पुत्र बोला-'मां! मैं नहीं समझा।' वह मर गया, उसकी मृत्यु हो गई, मां ने कहा। लड़के ने कहा-'मृत्यु क्या होती है?'
'जीवन की अवधि समाप्त होने का नाम मृत्यु है'-मां ने कहा। बालक ने पूछा-'क्या मैं भी मरूंगा?' मां ने कहा-'हां, जो पैदा हुआ है वह निश्चित मरता है। इसमें कोई अपवाद नहीं है।'
पुत्र बोला-'क्या इसका कोई उपचार है?' मां ने कहा-हां है। भगवान अरिष्टनेमि इसके अधिकृत उपचारक हैं।'
एक बार अरिष्टनेमि वहां आए। थावच्चापुत्र प्रवचन सुनने गया। प्रवचन से प्रतिबुद्ध होकर, वह उनके शासन में प्रव्रजित हो गया। मुनि थावच्चापुत्र ने कठोर साधना कर मोक्ष प्राप्त कर लिया।
वे ऐश्वर्य और प्रज्ञा-दोनों से उन्नत थे।
ऐश्वर्य से उन्नत और प्रज्ञा से प्रणत
एक सिद्ध महात्मा अपने शिष्यों के साथ कहीं जा रहे थे। मार्ग में एक तालाब आया। विश्राम करने और पानी पीने के लिए वे वहां रुके। महात्मा तालाब के तट पर गये और जीवित मछलियां खाने लगे। शिष्यों ने भी गुरु का अनुकरण किया। महात्मा कुछ नहीं बोले। वे वहां से आगे चले। शिष्य भी चल पड़े। थोड़ी दूर चले कि एक तालाब आ गया। तालाब में मछलियां नहीं थीं।
महात्मा उसी प्रकार किनारे पर खड़े होकर निगली हुई मछलियों को पुन: उगलने लगे। शिष्य देखने लगे। उन्हें आश्चर्य हुआ। जितनी मछलियां निगली थी वे सब जीवित थीं। शिष्य कब चूकने वाले थे। वे भी गले में अंगुली डाल कर मछलियां उगलने लगे, लेकिन बड़ी कठिनाई से वे एक-दो मछलियां निकाल सके, वे भी मरी हुई। महात्मा ने कहा-'मूखोँ! बिना जाने यों नकल करने से कोई बड़ा नहीं होता। प्रत्येक कार्य का रहस्य भी समझना चाहिए।'
शिष्य साधना की दृष्टि से ऐश्वर्ययुक्त थे किन्तु उनकी प्रज्ञा उन्नत नहीं थी।
ऐश्वर्य से प्रणत और प्रज्ञा से उन्नत
वह एक दास था। स्वामि-भक्ति के कारण वह स्वामी का विश्वासपात्र बन गया। स्वामी उसकी बात का भी सम्मान करता था। एक दिन वह मालिक के साथ बाजार गया। एक ब़ूढा दास बिक रहा था। दास प्रथा के युग की घटना है। दास ने स्वामी से कहा-'इसे खरीद लीजिए।' स्वामी ने कहा-'इसका क्या करोगे।' उसने कहा-'मैं इससे काम लूंगा।' मालिक ने उसके कहने से उसे खरीद लिया। उसे उसके पास रख दिया।
वह उनके साथ बड़ा दयालुतापूर्ण व्यवहार करता था। बीमार होने पर सेवा करता और भी अनेक प्रकार की सुविधाएं देता। मालिक ने उसके प्रति अपनत्व भरा व्यवहार देखकर एक दिन उससे पूछा-'लगता है यह तुम्हारा कोई सम्बन्धी है?' उसने कहा-'नहीं यह मेरा सम्बन्धी नहीं है।'
मालिक ने पूछा-'तो क्या मित्र है?'
उसने कहा-'मित्र नहीं, यह मेरा शत्रु है। इसने मुझे चुराकर बेचा था। आज जब यह बिक रहा था तो मैंने पहचान लिया।'
मालिक ने कहा-'शत्रु के साथ दयापूर्ण व्यवहार क्यों?'
उसने कहा-'मैंने संतों से सुना है, शत्रु के प्रति प्रेम का व्यवहार करो। उसके प्रति दया रखो। बस! मैं उसी शिक्षा को अमल में ला रहा हूं।'
दास ऐश्वर्य से प्रणत अवश्य था, किन्तु उसकी प्रज्ञा उन्नत थी।
ऐश्वर्य से उन्नत और दृष्टि से उन्नत
आचार्य का प्रवचन सुनने के लिए अनेक बाल, युवक और वृद्ध व्यक्ति उपस्थित थे। प्रवचन का विषय था-ब्रह्मचर्य। ब्रह्मचर्य की उपादेयता पर विविध दृष्टियों से विमर्श हुआ। श्रोताओं के मन पर उसकी गहरी छाप पड़ी। अनेकों व्यक्ति यथाशक्य ब्रह्मचर्य की साधना में प्रविष्ट हुए, जिनमें एक युवक और एक युवती का साहस और भी प्रशस्य था। दोनों ने महीने में पन्द्रह दिन ब्रह्मचारी रहने का संकल्प किया। युवक ने कृष्णपक्ष का और युवती ने शुक्लपक्ष का। दोनों तब तक अविवाहित थे। संयोग की बात समझिए कि दोनों प्रणय-सूत्र में आबद्ध हो गए।
परस्पर के वार्तालाप से जब यह भेद प्रकट हुआ तो एक क्षण के लिए दोनों विस्मित हो गए। पति का नाम विजय था और पत्नी का नाम विजया। विजय ने कहा-'पतिदेव! आप सहर्ष दूसरा विवाह कीजिए।' मैं ब्रह्मचारिणी रहूंगी। विजय की आत्मा भी पौरुष से उद्दीप्त हो उठी। वह बोला-'क्या मैं ब्रह्मचारी नहीं रह सकता?' मैं रह सकता हूं। अपनी दृष्टि और मन को पवित्र रखना कठोर है, किन्तु जब इन्हें सत्य-दर्शन में नियोजित कर दिया जाता है तो कोई कठिन नहीं रहता।' दोनों सहज दशा में रहने लगे।
दोनों पति-पत्नी ऐश्वर्य से उन्नत थे, साथ-साथ ब्रह्मचर्य विषयक उनकी दृष्टि भी उन्नत थी।
ऐश्वर्य से उन्नत और दृष्टि से प्रणत
विचारों की विशुद्धि के बिना मन निर्मल नहीं रहता। भर्तृहरि को कौन नहीं जनता। वे एक सम्राट थे और एक योगी भी थे। सम्राट की विरक्ति का निमित्त बनी उन्हीं की महारानी पिंगला। रानी पिंगला राजा से सन्तुष्ट नहीं थी। उसका मन महावत में आसक्त हो गया था। महावत वेश्या से अनुरक्त था। राजा को इनकी सूचना मिली एक अमरफल से। घटना यों है-
एक योगी को अमरफल मिला। वह उसे राजा भर्तृहरि को देने के लिए लाया। भर्तृहरि ने उसे स्वयं न खाकर अपनी रानी पिंगला को दिया। पिंगला के हाथों से वह महावत के हाथों में चला आया और महावत ने उसे वेश्या के हाथों में खाने के लिए थमा दिया। उस फल का गुण था कि जो उसे खाए वह सदा युवक बना रहे।
वेश्या अपने कार्य से लज्जित थी। उसे यौवन स्वीकार नहीं था। वह उस फल को राजा के सामने ले आई। राजा ने ज्यों ही उसे देखा, रानी के प्रति ग्लानि के भाव उभर आए।
उसने कहा-
यां चिन्तयामि सततं मयि सा विरक्ता,
साप्यन्यमिच्छति जनं स जनोऽन्यसक्ता:।
अस्मात् कृते च परिलुप्यति काचिदन्या,
धिक् तां च तं च मदनं न इमां च मां च॥
'जिसके विषय में मैं सतत सोचता हूं, वह मुझ से विरक्त है। वह दूसरे मनुष्य को चाहती है और वह दूसरा व्यक्ति किसी दूसरी स्त्री में आसक्त है। मेरे प्रति कोई दूसरी स्त्री आसक्त है। यह मोह-चक्र है। धिक्कार है उस स्त्री को, उस पुरुष को, कामदेव को, इसको और मुझको।' राजा भर्तृहरि राज्य को छोड़ संन्यासी बन गए।
महारानी पिंगला ऐश्वर्य से उन्नत होते हुए भी ब्रह्मचर्य की दृष्टि से प्रणत थी।
ऐश्वर्य से प्रणत और दृष्टि में उन्नत
एक योगी हौज में स्नान कर रहे थे। उनकी दृष्टि हौज में एक छटपटाते बिच्छू पर पड़ी। सन्त का करुण हृदय दयार्द्र हो उठा। तत्काल वे उसके पास गए और हाथ में ले बाहर रखने लगे। उसने अपने सहज स्वभाववश संत के हाथ पर डंक लगा दिया। भलाई का यह पारितोषिक कैसा? पीड़ा से हाथ प्रकम्पित हो उठा। बिच्छू पुन: पानी में गिर पड़ा। संत ने फिर उठाया और उसने फिर डंक मार दिया। वह पानी में गिरता रहा और संत अपना काम करते रहे। बाहर खड़े लोग कुछ देर देखते रहे। उनमें से किसी एक से रहा नहीं गया। उसने कहा-'क्या आप इसके स्वभाव से अपरिचित है, जो इनके साथ भलाई कर रहे हैं?'
संत ने अपना सहज स्मित हास्य बिखेरते हुए कहा-'मैं जानता हूं इसे, इसके स्वभाव को और अपने स्वभाव को भी। जब यह अपना दुष्ट स्वभाव नहीं छोड़ सकता तो मैं कैसे अपने शिष्ट स्वभाव को कैसे छोड़ दूं। जिसे अपना सहज दर्शन नहीं है उसके लिए ही यह सब झंझट जैसा है।'
संन्यासी के पास ऐश्वर्य नहीं था, किन्तु उनकी दृष्टि उन्नत थी।
ऐश्वर्य से उन्नत और शीलाचार से उन्नत
मगध के सम्राट श्रेणिक की रानी का नाम चेलना था। चेलना रूप-सम्पन्न और शील-सम्पन्न थी। सर्दी के दिनों की घटना थी। रानी सोई हुई थी। उसका हाथ बाहर रह जाने से ठिठुर गया था। जैसे ही उसकी नींद टूटी तो उसके मुंह से निगल गया था कि 'उसका क्या होता होगा?' श्रेणिक का मन उसके सतीत्व में सदिग्ध बन गया।
वह भगवान् को अभिवंदन करने चला। मार्ग में अभयकुमार मिला। आदेश दिया-'चेलना का महल जला दिया जाए।' अभयकुमार कुछ समझ नहीं सका। 'इतस्तटी इतो व्याघ्र:' (इधर नदी और उधर बाघ)। वह सोचने लगा कि क्या करना चाहिए? महल के पास की पुरानी राजशाला में आग लगवा दी। उधर श्रेणिक भगवान् के सन्निकट पहुंचा। भगवान् के मुख से जब यह सुना कि 'रानी चेलना शीलवती है' तो श्रेणिक सन्न रह गया। यह महलों की ओर दौड़ा। अभयकुमार से संवाद पाकर प्रसन्न हुआ। उसने चेलना से पूछा-'तुमने कल रात में सोते-सोते यह कहा था कि 'उसका क्या होता होगा?' इसका क्या तात्पर्य है? उसने कहा-'राजन्! कल मैं उद्यानिका करने गई थी। वहां एक मुनि को ध्यान करते देखा। वे नग्न खड़े थे। शीत लहर चल रही थी। मैं इतने सारे वस्त्रों में शीत के कारण ठिठुरने लगी। मैंने सोचा कि आश्चर्य है! वे मुनि इतनी कठोर शीत को कैसे सह लेते हैं? ये विचार बार-बार मन में संक्रान्त हुए। सारी रात उसी मुनि का ध्यान रहा। संभव है, स्वप्नावस्था में मुनि की अवस्था को देखकर मैंने कह दिया हो कि उसका क्या होता होगा?'
चेलना की बात सुनकर राजा अवाक् रह गया। महारानी चेलना ऐश्वर्य और शील दोनों मे उन्नत थीं।
ऐश्वर्य से सम्पन्न और शीलाचार से प्रणत
राजा जितशत्रु की रानी का नाम सुकुमाला था। वह सुकुमार और सुंदर थी। राजा उसके सौन्दर्य पर इतना आसक्त था कि वह अपने राज्य-कार्य में भी दिलचस्पी नहीं लेता था। मंत्रियों ने निर्णय कर राजा और रानी दोनों को घोर जंगल में छोड़ दिया। वे जैसे-तैसे एक नगर में पहुंचे और अपनी आजीविका चलाने लगे। राजा ने नौकरी प्रारम्भ की। रानी अकेली झोंपड़ी में रहने लगी। उसका मन ऊब गया। वह राजा से बोली-'अकेले मेरा मन नहीं लगता।' राजा ने एक दिन एक गवैये को देखा। वह बहुत सुन्दर गाता था। वह पंगु था। उसे रानी का मन बहलाने रख दिया।
रानी गायन सुनकर अपना समय व्यतीत करने लगी। उसके मधुर संगीत से धीरे-धीरे रानी का प्रेमासक्त हो गया। रानी का सम्बन्ध उसके साथ जुड़ गया। पंगु ने कहा-'राजा विघ्न है। भेद खुल जाने पर हम दोनों को मार देगा, इसलिए इसाका उपाय करना चाहिए।' रानी ने कहा-'मैं करूंगी।' एक दिन नदी-विहार के लिए दोनों गए। रानी ने गहरे पानी में राजा को धक्का मारा कि वह प्रवाह में बहते हुए दूर जा निकला। रानी वापिस लौट आई। दोनों आनन्द से रहने लगे।
रानी ऐश्वर्य से सम्पन्न थी, किन्तु उसका शील प्रणत था।
ऐश्वर्य से प्रणत और शीलाचार से सम्पन्न
घटना लंदन के उपनगर की है। वह ग्वाला था। उसके घर पर एक विदेशी भारतीय ठहरा हुआ था। उसके यहां एक लड़की दूध की सप्लाई का काम करती थी। एक दिन उसका चेहरा उतरा हुआ था। विदेशी ने उससे इसका कारण पूछा, उसने कहा-'मैं रोज ग्राहकों को दूध देती हूं। आज दूध कुछ कम है। आज मैं अपने ग्राहकों को दूध कैसे दे पाऊंगी? यही मेरी उदासी का कारण है।' उसने कहा-'इसमें उदास होने जैसी कौन-सी बात है? इसका उपाय मैं जानता हूं।' उसके बिना पूछे ही अपना रहस्य खोल दिया। कहा-'जितना कम है, उतना पानी मिला दो।'
यह सुनकर लड़की का खून खोल उठा। उसने उस युवक को अपने घर से निकालते हुए कहा-'मैं ऐसे राष्ट्रद्रोही को अपने घर में नहीं रखना चाहती।'
वह ग्वालिन ऐश्वर्य से प्रणत किन्तु शील से सम्पन्न थी।
ऐश्वर्य से प्रणत और शीलाचार से प्रणत
एक सन्त अपने शिष्य के साथ बैठे थे। यहां एक व्यक्ति आया और शिष्य को गालियां बकने लगा। शिष्य अपने शील-स्वभाव में लीन था। वह सहता गया। काफी समय बीत गया। उसकी जबान बंद नहीं हुई तो शिष्य की जबान खुल गई। उसने अपने स्वभाव को छोड़ असुरता को अपना लिया। संत ने जब यह देखा तो वे अपने बोरिये-बिस्तर समेट चलने लगे। शिष्य को गुरु का यह व्यवहार बड़ा अटपटा लगा। उसने पूछा-'आप मुझे इस हालत में छोड़ कहां जा रहे हो?'
संत ने कहा-'मैं तेरे पास था और तेरा साथी था जब तक तू अपने में था। अब तूने अपने को छोड़ दिया तब मैं तेरा साथ कैसे दे सकता हूं? तुम्हारे पास धन-दौलत नहीं है। तुम ऐश्वर्य से प्रणत हो किन्तु तुम अभी शील से भी प्रणत हो गए-नीचे गिर गये।'
ऐश्वर्य से उन्नत और व्यवहार से उन्नत
फ्रांस के बादशाह हेनरी चतुर्थ अपने अंगरक्षकों एवं मंत्रियों के साथ आ रहे थे। मार्ग में एक भिखारी मिला। उसने अपनी टोपी उतार कर अभिवादन किया। बादशाह ने स्वयं भी वैसा ही किया। अंगरक्षक और मंत्रियों को यह सुंदर नहीं लगा। किसी ने बादशाह से पूछा-'आप फ्रांस के बादशाह है, वह भिखारी था। उसके अभिवादन का उत्तर आपने टोप उतारकर कैसे किया?'
बादशाह ने कहा-'वह एक सामान्य व्यक्ति है, किन्तु उसका व्यवहार कितना शिष्ट था। मैं बड़ा हूं तो क्या मेरा व्यवहार उससे अशिष्ट होना चाहिए? बड़ा वही है जिसका व्यवहार सभ्य हो।
हेनरी चतुर्थ ऐश्वर्य से सम्पन्न तो थे ही, साथ-साथ उनका व्यवहार भी उन्नत था।
ऐश्वर्य से उन्नत और व्यवहार से प्रणत
एक भिखारी मांगता हुआ एक सम्पन्न व्यक्ति की दुकान पर आकर बोला-'कुछ दीजिए।' धनी ने उसकी आवाजें सुनी-अनसुनी कर दीं। उसने अपना प्रण नहीं छोड़ा तो उसे हार कर बोलना पड़ा आज नहीं कल आना। दूसरे दिन बड़ी आशा लिए सेठ की दुकान पर खड़े होकर आवाज लगाई। सेठ बोला-'अरे! आज क्यों आए हो? मैंने तो तुझे कल आने के लिए कहा था?' वह विचारों में खोया हुआ पुन: चल पड़ा। ऐसे सात दिन बीत गये। तब उसे लगा यह सेठ का व्यवहार शून्य है।
जिसे लोक-व्यवहार का बोध नहीं है वह मूर्खों का शिरोमणि है। इसे अपना दण्ड मिलना चाहिए। मैं छोटा हूं और ये बड़े हैं। कैसे प्रतिशोध लूं। अन्तत: प्रतिशोध से एक उपाय ढूंढ निकाला। उसने कहीं से रूप-परिवर्तन की विद्या प्राप्त की।
एक दिन वह सेठ का रूप बनाकर आया। सेठ कहीं बाहर गया हुआ था। दुकान की चाबी लड़कों से लेकर दुकान पर आ बैठा। सब कुछ देखा। धन को अपने सामने रखकर लोगों को दान देने लगा। कुछ ही क्षणों में सारा शहर इस अप्रत्याशित दान के संवाद से मुखरित हो उठा। लोग देखने लगे, जिसने पैसे की भगवान् मान सेवा की, आज अपने ही हाथों से वितरित कर रहा है।
संयोग की बात घर का मूल-मालिक वह सेठ भी आ पहुंचा। उसने जब यह चर्चा सुनी तो सहसा विश्वास नहीं हुआ। वह आया। भीड़ देखी तो हक्का-बक्का रह गया। पुलिस के आदमियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
राजा के सामने यह मामला आया तो राजा का सिर भी घूम गया। मंत्री को इसके निर्णय का अधिकार दिया। मंत्री ने सोचा-'दोनों समान है। इनका अन्तर ऊपर से निकालना असंभव है। संभव है, एक विद्या-सम्पन्न है। वही झूठा है।' मंत्री ने सूझ-बूझ से काम लिया। दोनों को सामने खड़ा कर कहा-'जो इस कमल की नाल में से बाहर निकल जाएगा, वह असली।' जो रूप बदलना जानता था, उसने इस शर्त को स्वीकार कर लिया। दूसरे ही क्षण देखते-देखते वह कमल से बाहर निकल आया। मंत्री ने कहा-' पकड़ो इसे, यह नकली सेठ है।'
उसने राजा को सही घटना सुनाते हुए कहा-'यदि वह सेठ मेरे साथ दुर्व्यवहार नहीं करता तो आज इसे इस स्थिति में नहीं रहना पड़ता। यह सेठ ऐश्वर्य से सम्पन्न है, किन्तु व्यवहार से प्रणत है।'
ऐश्वर्य से प्रणत और व्यवहार से उन्नत
घटना जैन रामायण की है। राम, लक्ष्मण और सीता तीनों वनवासी जीवन-यापन करते हुए एक साधारण से गांव में पहुंचे। तीनों को प्यास सता रही थी। वे पानी की टोह में थे। किसी ने अग्नि-होत्री ब्राह्मण का घर बताया। घर साधारण था। गरीबी बाहर तक झांक रही थी। राम वहां पहुंचे। उस समय घर में ब्राह्मण-पत्नी थी। जैसे ही देखा कि अतिथि आये हैं, वह बाहर आई और बड़े मधुर शब्दों में उनका स्वागत किया। सबके लिए अलग-अलग आसन लगा दिये। सब बैठ गये। ठंडे पानी के लोटे सामने रख दिये। सबने पानी पिया। उसके मृदु और सौम्य व्यवहार से सब बड़े प्रसन्न हुए।
ब्राह्मणी ऐश्वर्य से प्रणत थी, किन्तु उसका व्यवहार उन्नत था।
ऐश्वर्य से प्रणत और व्यवहार से भी प्रणत
ब्राह्मण-पत्नी का कमनीय व्यवहार जिस प्रकार राम, लक्ष्मण और सीता के हृदय वेध सका, वैसे उसके पति का नहीं। वह उनके सर्वथा उल्टा था। शिक्षा-दीक्षा में उससे बहुत बड़ा-चढ़ा था, किन्तु व्यवहार से नहीं। जैसे ही वह घर में आया और अतिथियों को देखा तो पत्नी पर बरस पड़ा। क्रोधोन्मत्त होकर बोला-'पापिनी! यह क्या किया तुमने? किनको घर में बैठा रखा है? जानती नहीं तू, मैं अग्नि-होत्री ब्राह्मण हूं। घर को अपवित्र कर दिया। देख, ये कितने मैले-कुचेले हैं। तू प्रतिदिन किसी-न-किसी का स्वागत करती रहती है। तू चली जा मेरे घर से।' वह बेचारी शर्म के मारे जमीन में गड़ गई। सीता के पीछे आकर बैठ गई।
ब्राह्मण इतने से भी सन्तुष्ट नहीं हुआ। उसका क्रोध विकराल बना हुआ था। उसने कहा-'मैं अभी जलता हुआ लक्कड़ लाकर तेरे मुंह में डालता हूं। वह लक्कड़ लाने के लिए उठ खड़ा हुआ। क्रोध में विवेक नहीं रहता।
ब्राह्मण, ऐश्वर्य और व्यवहार दोनों से प्रणतथा।
ऐश्वर्य से उन्नत और पराक्रम से उन्नत
भगवान् ऋषभनाथ के सौ पुत्रों में से भरत और बाहुबली दो बहुत विश्रुत हैं। भरत चक्रवर्ती थे। इन्हीं के नाम से इस देश का नाम भारत पड़ा। बाहुबली चक्रवर्ती नहीं थे किन्तु वे एक चक्रवर्ती से भी लोहा लेने वाले थे। भरत को अपने चक्रवर्तित्व का गर्व था। उन्होंने अपने छोटे अठानवें भाइयों का राज्य ले लिया। उनकी लिप्सा शान्त नहीं बनी। उन्होंने बाहुबली के पास दूत भेजा। बाहुबली को अपने पौरुष पर भरोसा था और अपनी प्रजा पर। उन्होंने भरत के आदेश को चुनौती दे दी। भरत तिलमिला उठे। उन्होंने बाहुबली के प्रदेश बाल्हीक पर आक्रमण कर दिया।
बाल्हीक की प्रजा इस अन्याय के विरुद्ध मैदान में उतर आई। भरत के दांत खट्टे हो गए। बहुत लम्बा युद्ध चला। उनका शारीरिक पराक्रम अद्वितीय था। उन्होंने अपनी मुष्टि भरत पर उठाई। उस मुष्टि का प्रहार यदि ये भरत पर कर देते तो भरत जमीन में गढ़ जाते। किन्तु इतने में ही उनका चैतसिक पराक्रम जाग उठा। वे तत्काल मुनि बने और लम्बे कायोत्सर्ग में खड़े हो गए।
बाहुबली ऐश्वर्यशाली तो थे ही साथ-साथ शारीरिक और चैतसिक-दोनों पराक्रमों से उन्नत भी थे।
ऐश्वर्य से उन्नत और पराक्रम से प्रणत
एक धनवान सेठ रुपये लेकर आ रहा था। रास्ते में जंगल पड़ता था। वह अकेला था। भय उसे सता रहा था। थोड़ी दूर आगे गया, इतने में कुछ व्यक्तियों की आहट सुनाई दी। उसका शरीर कांप उठा। वह इधर-उधर स्थान ढूंढने लगा। उसे दिखाई दिया पास में मंदिर। वह उसमें घुसकर देवी से प्रार्थना करने लगा। देवी ने कहा-'वत्स! डर मत। इस दरवाजे को बंद कर दे।' वह बोला-'मां! मेरे हाथ कांप रहे हैं, मेरे से यह नहीं होगा।'
देवी बोली-'तू जोर से आवाज कर।'
उसने कहा-'मां! मेरी जीभ सूख रही है। मेरे से आवाज कैसे हो?'
देवी ने फिर कहा-'यदि तू ऐसा नहीं कर सकता तो एक काम कर, मेरी इस मूर्ति के पीछे आकर बैठ जा।'
वह बोला-'मां! मेरे पैर स्तब्ध हो गये। मैं यहां से खिसक नहीं सकता।'
देवी ने कहा-'जो इतना क्लीब है, पराक्रमहीन है, मैं ऐसे कायर व्यक्ति की सहायता नहीं कर सकती।'
सेठ ऐश्वर्य से सम्पन्न था, किन्तु पराक्रम से प्रणत।
ऐश्वर्य से प्रणत और पराक्रम से उन्नत
महाराणा प्रताप का 'भाट' दिल्ली दरबार में पहुंचा। बादशाह अकबर सभा में उपस्थित थे। बहुत से मंत्रीगण सामने बैठे थे। उसने बादशाह को सलाम किया। खुश होने के बनिस्वत बादशाह गुस्से में आ गया। उसका कारण था उसकी अशिष्टता। सामान्यतया नियम था कि जो भी व्यक्ति बादशाह को सलाम करे, वह अपनी पगड़ी उतार कर करे। प्रताप का भाट इसका अपवाद था। उसने वैसे नहीं किया।
बादशाह ने कहा-'तुमने शिष्टता का अतिक्रमण कैसे किया?' उसने कहा-'बादशाह साहब! आपको शांत होना चाहिए। यह पगड़ी महाराणा प्रताप की दी हुई है। जब वे आपके चरणों में नहीं झुकते तो उनकी दी हुई पगड़ी कैसे झुक सकती है?' सारी सभा स्तब्ध रह गई। उसके स्वाभिमान और अभय की सर्वत्र चर्चा होने लगी।
भाट ऐश्वर्य से प्रणत था, किन्तु उसकी नस-नस में पराक्रम बोल रहा था। वह पराक्रम से उन्नत था।
16 (सू. 12)
ऋजुता और वक्रता के अनेक मानदण्ड हो सकते हैं। उदाहरणस्वरूप-
1. कुछ पुरुष वाणी से ऋजु होते हैं और व्यवहार से भी ऋजु होते हैं।
2. कुछ पुरुष वाणी से ऋजु होते हैं और व्यवहार से वक्र होते हैं।
3. कुछ पुरुष वाणी से वक्र होते हैं और व्यवहार से ऋजु होते हैं।
4. कुछ पुरुष वाणी से वक्र होते हैं और व्यवहार से भी वक्र होते हैं।
वक्र और वक्र
एक थी वृद्धा! बुढ़ापे के कारण उसकी कमर झुक गई थी। वह गर्दन सीधी कर चल नहीं पाती थी। बच्चे उसे देख हंसते थे। कुछ शिष्ट और सभ्य व्यक्ति करुणा भी दिखाते थे। बुढ़िया चुपचाप सब सहन कर लेती, लेकिन जब वह लोगों की हंसती देखती तो उसे गुस्सा बहुत आता, किन्तु लाचार थी।
एक दिन नारदजी घूमते हुए उधर आ निकले। मार्ग में बुढ़िया से उसकी भेंट हो गई। नारदजी को बड़ी दया आई। उन्होंने कहा-'बुढ़िया! तुम कहो तो मैं तुम्हारी कुबड़ (कुब्जापन) ठीक कर दूं, जिससे तुम अच्छी तरह चल सको।'
बुढ़िया ने कहा-'भगवन्! आपकी दया है। इसके लिए मैं आपकी कृतज्ञ हूं। किन्तु मुझे मेरे इस कुब्जेपन का इतना दु:ख नहीं है, जितना दु:ख है पड़ोसियों का मेरे साथ मखौल करने का। मैं चाहती हूं कि मेरे इन पड़ोसियों को आप कुबड़े बना दें जिससे मैं देख लूं कि इन पर क्या बीतती है?'
नारदजी ने देखा कि इसका शरीर ही टेढ़ा नहीं है किन्तु मन भी टेढ़ा है।
17 (सू. 23)
विशेष जानकारी के लिए देखें-दसवेआलियं 7/1 से 9 तक के टिप्पण।
18 (सू. 24)
प्रकृति से शुद्ध-जिस वस्त्र का निर्माण निर्मल तन्तुओं से होता है, वह प्रकृति से शुद्ध होता है।
स्थिति से शुद्ध-जो वस्त्र मैल से मलिन नहीं हुआ है, वह स्थिति से शुद्ध है।
प्रकृति और स्थिति की दृष्टि से शुद्धता का प्रतिपादन उदाहरणस्वरूप है। शुद्धता की व्याख्या अन्य दृष्टिकोणों से भी की जा सकती है, जैसे-
1. कुछ वस्त्र पहले शुद्ध होते हैं और बाद में भी शुद्ध होते हैं।
2. कुछ वस्त्र पहले शुद्ध होते हैं और बाद में अशुद्ध होते हैं।
3. कुछ वस्त्र पहले अशुद्ध होते हैं और बाद में शुद्ध होते हैं।
4. कुछ वस्त्र पहले भी अशुद्ध होते हैं और बाद में भी अशुद्ध होते हैं।
19 (सू. 36)
प्रस्तुत सूत्र की चतुर्भङ्गी में प्रथम और चतुर्थ भंग-सत्य और सत्यपरिणत तथा असत्य असत्यपरिणत-घटित हो जाते हैं, किन्तु द्वितीय और तृतीय भङ्ग घटित नहीं होते, उनका आकार यह है-
कुछ पुरुष सत्य, किन्तु असत्यपरिणत होते हैं।
कुछ पुरुष असत्य, किन्तु सत्यपरिणत होते हैं।
सत्य असत्यपरिणत और असत्य सत्यपरिणत कैसे हो सकता है? सत्य की व्याख्या एक नय से की जाए तो सहज ही यह समस्या हमारे सामने उपस्थित होती है। यहां उसकी व्याख्या दो नयों से की गई है, इसलिए यथार्थ में कोई जटिलता नहीं है। वृत्तिकार ने सत्य के दो अर्थ किए हैं। पहले अर्थ का सम्बन्ध वचन से है और दूसरे अर्थ का सम्बन्ध क्रिया से है। एक आदमी वस्तु या घटना जैसी होती है उसी रूप में उसका प्रतिपादन करता है। वह वचन की दृष्टि से सत्य होता है। वही आदमी प्रतिज्ञा करता है कि मैं अप्रामाणिक व्यवहार नहीं करूंगा, किन्तु कुछ समय बाद वह अप्रामाणिक व्यवहार करने लग जाता है। वह अपनी प्रतिज्ञा-भंग के कारण असत्यपरिणत हो जाता है। इस प्रकार वचन की दृष्टि से जो सत्य होता है वह प्रतिज्ञा का आतिक्रमण करने के कारण क्रिया-पक्ष में असत्यपरिणत हो जाता है।
इसी प्रकार एक आदमी वस्तु या घटना के विषय में यथार्थभाषी नहीं होता, किन्तु प्रतिज्ञा करने पर उसका निष्ठा के साथ निर्वाह करता है। यह वचन-पक्ष में असत्य होकर भी क्रिया-पक्ष में सत्यपरिणत होता है।
इनकी अन्य नयों से भी मीमांसा की जा सकती है। मनुष्य की प्रकृति और चिन्तन-प्रवाह की असंख्य धाराएं हैं। अत: उन्हें किसी एक ही दिशा में बांधा नहीं जा सकता।
20 (सू. 55)
जो पुरुष सेवा करने वाले को उचित काल में उचित फल देता है, वह आम्रफल की कलि के समान होता है।
जो पुरुष सेवा करने वाले को बहुत लम्बे समय के बाद फल देता है, वह ताड़फल की कलि के समान होता है।
जो पुरुष सेवा करने वाले को तत्काल फल देता है, वह वल्लीफल की कलि के समान होता है।
जो पुरुष सेवा करने वाले को कोई उपकार नहीं करता केवल सुन्दर शब्द कह देता है, वह मेषशृंङ्ग की कलि के समान होता है क्योंकि मेषशृंङ्ग की कलि का वर्ण सोने जैसा होता है, किन्तु उससे उत्पन्न होने वाला फल अखाद्य होता है। यहां मेषश्ङ्ग शब्द का अर्थ ज्ञातव्य है-
मेषशृंङ्ग के फल मेढ़े के सींग के समान होते हैं, इसलिए इसे मेष-विषाण कहा जाता है। वृत्ति में इसका नाम आउलि बताया गया है-
मेषशङ्गनसमानफला वनस्पतिजाति:, आउलिविशेष इत्यर्थ:-स्थानांगवृत्ति, पत्र 174।
21 (सू. 56)
जिस घुण के मुंह की भेदन-शक्ति जितनी अल्प या अधिक होती है उसी के अनुसार वह त्वचा, छाल, काष्ठ या सार को खाता है।
जो भिक्षु प्रान्त आहार करता है, उसमें कर्मों के भेदन की शक्ति-सार को खाने वाले मुंह के समान अधिकतर होती है।
जो भिक्षु विगयों से परिपूर्ण आहार करता है, उसमें कर्मों के भेदन की शक्ति-त्वचा को खाने वाले घुण के मुंह के समान अत्यल्प होती है।
जो भिक्षु रूखा आहार करता है, उसमें कर्मों के भेदन की शक्ति-काष्ठ को खाने वाले घुण के मुंह के समान अधिक होती है।
जो भिक्षु दूध-दही आदि विगयों का आहार नहीं करता, उसमें कर्मों के भेदन की शक्ति-छाल को खाने वाले घुण के मुंह के समान अल्प होती है।
22 (सू. 57)
तृणवनस्पति-कायिक (तणवणस्सइकाइया)
वनस्पतिकाय के दो प्रकार हैं-सूक्ष्म और बादर। बादर वनस्पतिकाय के दो प्रकार हैं-
1. प्रत्येकशरीरी।
2. साधारणशरीरी।
प्रत्येकशरीरी बादर वनस्पतिकाय के बारह प्रकार हैं-
1. वृक्ष, 2. गुच्छ, 3. गुल्म, 4. लता, 5. वल्ली, 6. पर्वग, 7. तृण, 8. वलय, 9. हरित, 10. औषधि, 11. जलरूह, 12. कुहण। इनमें तृण सातवां प्रकार है। सभी प्रकार की घास का तृण वनस्पति में समावेश हो जाता है।
23 (सू. 60)
ध्यान शब्द की विशद जानकारी के लिए ध्यान शतक द्रष्टव्य है। उसके अनुसार चेतना के दो प्रकार हैं-चल और स्थिर। चल चेतना को चित्त और स्थिर चेतना को ध्यान कहा जाता है।
24-27 (सू. 61-64)
प्रस्तुत चार सूत्रों में आर्त्त और रौद्र ध्यान के स्वरूप तथा उनके लक्षण निर्दिष्ट है। आर्त्त ध्यान में कामाशंसा और भोगाशंसा की प्रधानता होती है और रौद्रध्यान में क्रूरता की प्रधानता होती है।
ध्यानशतक में रौद्रध्यान के कुछ लक्षण निम्न प्रकार से निर्दिष्ट है।
—स्थानांग — ध्यानशतक—
उत्सन्नदोष — उत्सन्नदोष
बहुदोष — बहुलदोष
अज्ञानदोष — नानाविधदोष
आमरणान्तदोष — आमरणदोष
इनमें दूसरे और चौथे प्रकार में केवल शब्द भेद हैं। तीसरा प्रकार सर्वथा भिन्न है। नानाविधदोष का अर्थ है-चमड़ी उखेड़ने, आंखें निकालने आदि हिंसात्मक कार्यों में बार-बार प्रवृत्त होना अज्ञानदोष से भी फलित होता है। अज्ञान शब्द इस तथ्य को प्रगट करता है कि कुछ लोग हिंसा प्रतिपादक शास्त्रों से प्रेरित होकर धर्म या अभ्युदय के लिए नानाविध क्रूर कर्मों में प्रवृत्त होते हैं।
28-35 (सू. 65-72)
इन आठ सूत्रों में धर्म्य और शुक्ल ध्यान के ध्येय, लक्षण, आलम्बन और अनुप्रेक्षाएं निर्दिष्ट हैं।
धर्मध्यान
धर्मध्यान के चार ध्येय बतलाए गए हैं। ये अन्य ध्येयों के संग्राहक या सूचक हैं। ध्येय अनंत हो सकते हैं। द्रव्य और उनके पर्याय अनन्त है। जितने द्रव्य और पर्याय हैं, उतने ही ध्येय हैं। उन अनंत ध्येयों का उक्त चार प्रकारों से समासीकरण किया गया है।
आज्ञाविचय प्रथम ध्येय है। इसमें प्रत्यक्ष-ज्ञानी द्वारा प्रतिपादित सभी तत्त्व ध्याता के लिए ध्येय बन जाते हैं। ध्यान का अर्थ तत्त्व की विचारणा नहीं है। उसका अर्थ है तत्त्व का साक्षात्कार। धर्मध्यान करने वाला आगम में निरूपित तत्त्वों का आलम्बन लेकर उनका साक्षात्कार करने का प्रयत्न करता है।
दूसरा ध्येय है अपायविचय। इसमें द्रव्यों के संयोग और उनसे उत्पन्न विकार या वैभाविक पर्याय ध्येय बनते हैं।
तीसरा ध्येय है विपाकविचय। इसमें द्रव्यों के काल, संयोग आदि सामग्रीजनित परिपाक, परिणाम या फल ध्येय बनते हैं।
चौथा ध्येय है संस्थानविचय। यह आकृति-विषयक आलम्बन है। इसमें एक परमाणु से लेकर विश्व के अनेक द्रव्यों के संस्थान ध्येय बनते हैं।
धर्मध्यान करने वाला उक्त ध्येयों का आलम्बन लेकर परोक्ष को प्रत्यक्ष की भूमिका में अवतरित करने का अभ्यास करता है। यह अध्ययन का विषय नहीं है, किन्तु अपने अध्यवसाय की निर्मलता से परोक्ष विषयों के दर्शन की साधना है।
ध्यान से पूर्व ध्येय का ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक होता है। उस ज्ञान को प्रक्रिया में चार लक्षणों और चार आलम्बनों का निर्देश किया गया है।
ध्यान की योग्यता प्राप्त करने के लिए चित्त की निर्मलता आवश्यक होती है, अहंकार और ममकार का विसर्जन आवश्यक होता है। इस स्थिति की प्राप्ति के लिए चार अनुप्रेक्षाओं का निर्देश किया गया है। एकत्वभावना का अभ्यास करने वाला अहं के पाश से मुक्त हो जाता है। अनित्यभावना का अभ्यास करने वाला ममकार के पाश से मुक्त हो जाता है।
धर्मध्यान का शब्दार्थ
जो धर्म से युक्त होता है, उसे धर्म्य कहा जाता है। धर्म का एक अर्थ है आत्मा को निर्मल परिणति-मोह और क्षोभरहित परिणाम। धर्म का दूसरा अर्थ है-सम्यक्योग, सम्यक्ज्ञान और सम्यक्चारित्र। धर्म का तीसरा अर्थ है-वस्तु का स्वभाव। इन अथवा इन जैसे अन्य अर्थों में प्रयुक्त धर्म को ध्येय बनाने वाला ध्यान धर्मध्यान कहलाता है।
शुक्लध्यान के अधिकारी
अविरत, देशविरत, प्रमत्तसंयति और अप्रमत्तसंयति-इन सबको धर्मध्यान करने की योग्यता प्राप्त हो सकती है।
शुक्लध्यान के अधिकारी
शुक्लध्यान के चार चरण है। उनमें प्रथम दो चरणों- पृथक्त्ववितर्क-सविचारी और एकत्ववितर्क-अविचारी-के अधिकारी श्रुतकेवली (चतुर्दशपूर्वी) होते हैं। इस ध्यान में सूक्ष्म द्रव्यों और पर्यायों का आलम्बन लिया जाता है, इसलिए सामान्य श्रुतधर इसे प्राप्त नहीं कर सकते।
1. पृथक्त्ववितर्क-सविचारी
जब एक द्रव्य के अनेक पर्यायों का अनेक दृष्टियों-नयों से चिन्तन किया जाता है और पूर्व-श्रुत का आलम्बन लिया जाता है तथा शब्द से अर्थ में एवं मन, वचन और काया में से एक-दूसरे में संक्रमण नहीं किया जाता, शुक्लध्यान की उस स्थिति को पृथक्त्ववितर्क-सविचारी कहा जाता है।
2. एकत्ववितर्क-अविचारी
जब एक द्रव्य के किसी एक पर्याय का अभेद दृष्टि से चिन्तन किया जाता है और पूर्व-श्रुत का आलम्बन लिया जाता है तथा जहां शब्द, अर्थ एवं मन, वचन और काया में से एक-दूसरे में संक्रमण नहीं किया जाता, शुक्लध्यान की उस स्थिति को एकत्ववितर्क-अविचारी कहा जाता है।
3. सूक्ष्मक्रिय-अनिवृत्ति
जब मन ओर वाणी के योग का पूर्ण निरोध हो जाता है और काया के योग का पूर्ण निरोध नहीं होता-श्वासोच्छ्वास जैसी सूक्ष्म क्रिया शेष रहती है, उस अवस्था को सूक्ष्मक्रिया कहा जाता है। इसका निवर्तन-ह्रास नहीं होता, इसलिए यह अनिवृत्ति है।
4. समुच्छिन्नक्रिय-अप्रतिपाति
जब सूक्ष्म क्रिया का भी निरोध हो जाता है, उस अवस्था को समुच्छिन्नक्रिय कहा जाता है। इसका पतन नहीं होता, इसलिए यह अप्रतिपाति है।
उपाध्याय यशोविजयजी ने हरिभद्रसूरि कृत योग बिन्दु के आधार पर शुक्लध्यान के प्रथम दो चरणों की तुलना संप्रज्ञातसमाधि से की है। संप्रज्ञातसमाधि के चार प्रकार हैं-वितर्कानुगत, विचारानुगत, आनन्दानुगत और अस्मितानुगत। उन्होंने शुक्लध्यान के शेष दो चरणों की तुलना असंप्रज्ञातसमाधि से की है।
प्रथम दो चरणों में आए वितर्क और विचार शब्द जैन, योगदर्शन और बौद्ध तीनों की ध्यान-पद्धतियों में समान रूप से मिलते हैं। जैन साहित्य के अनुसार वितर्क का अर्थ श्रुतज्ञान और विचार का अर्थ संक्रमण है। वह तीन प्रकार का होता है-
1. अर्थविचार
अभी द्रव्य ध्येय बना हुआ है, उसे छोड़ पर्याय को ध्येय बना लेना। पर्याय को छोड़ फिर द्रव्य को ध्येय बना लेना अर्थ का संकमण है।
2. व्यञ्जनविचार
अभी एक श्रुतवचन ध्येय बना हुआ है, उसे छोड़ दूसरे श्रुतवचन को ध्येय बना लेना। कुछ समय बाद उसे छोड़ किसी अन्य श्रुतवचन को ध्येय बना लेना व्यञ्जन का संक्रमण है।
3. योगविचार
काययोग को छोड़कर मनोयोग का आलम्बन लेना, मनोयोग को छोड़ फिर काययोग का आलम्बन लेना योग-संक्रमण है।
यह संक्रमण भय को दूर करने तथा नए-नए ज्ञान-पर्यायों को प्राप्त करने के लिए किया जाता है, जैसे-हम लोग मानसिक ध्यान करते हुए थक जाते हैं, तब कायिकध्यान (कायोत्सर्ग, शरीर का शिथिलीकरण) प्रारम्भ कर देते हैं। उसे समाप्त कर मानसिकध्यान प्रारम्भ कर देते हैं। पर्यायों के सूक्ष्म चिन्तन से थककर द्रव्य का आलम्बन ले लेते हैं। इसी प्रकार श्रुत के एक वचन से ध्यान उचट जाए तब दूसरे वचन को आलम्बन बना लेते हैं। नई उपलब्धि के लिए ऐसा करते हैं।
योगदर्शन के अनुसार वितर्क का अर्थ स्थूलभूतों का साक्षात्कार और विचार का अर्थ सूक्ष्मभूतों और तन्मात्राओं का साक्षात्कार है।
बौद्धदर्शन के अनुसार वितर्क का अर्थ है आलम्बन में स्थिर होना और विकल्प का अर्थ उस (आलम्बन) में एकरस हो जाना।
इन तीनों परम्पराओं में शब्द-साम्य होने पर भी उनके अर्थ पृथक्-पृथक् हैं।
आचार्य अकलंक ने ध्यान के परिकर्म (तैयारी) का बहुत सुन्दर वर्णन किया है। उन्होंने लिखा है-
'उत्तमशरीरसंहनन होकर भी परीषहों के सहने की क्षमता का आत्मविश्वास हुए बिना ध्यान-साधना नहीं हो सकती। परीषहों की बाधा सहकर ही ध्यान प्रारम्भ किया जा सकता है। पर्वत, गुफा, वृक्ष की खोह, नदी, तट, पुल, श्मशान, जीर्णउद्यान और शून्यागार आदि किसी स्थान में व्याघ्र, मृग, पशु-पक्षी, मनुष्य आदि के अगोचर, निर्जन्तु, समशीतोष्ण , अतिवायुरहित, वर्षा, आतप आदि से रहित, तात्पर्य यह है कि सब तरफ से बाह्य-आभ्यन्तर बाधाओं से शून्य और पवित्र भूमि पर सुखपूर्वक पल्यङ्कासन में बैठना चाहिए। उस समय शरीर को सम, ऋतु और निश्चल रखना चाहिए। बाएं हाथ पर दाहिना रखकर न खुले हुए और न बन्द, किन्तु कुछ खुले हुए दांतों पर दांतों को रखकर, कुछ ऊपर किये हुए सीधी कमर और गम्भीर गर्दन किये हुए प्रसन्न मुख और अनिमिष स्थिर सौम्यदृष्टि होकर निद्रा, आलस्य, कामराग, रति, अरति, शोक, हास्य, भय, द्वेष, विचिकित्सा आदि को छोड़कर मन्द-मन्द, श्वासोच्छ्वास लेने वाला साधु ध्यान की तैयारी करता है। वह नाभि के ऊपर हृदय, मस्तक या और कहीं अभ्यासानुसार चित्तवृत्ति को स्थिर रखने का प्रयत्न करता है। इस तरह एकाग्रचित्त होकर राग, द्वेष, मोह का उपशम कर कुशलता से शरीर क्रियाओं का निग्रह कर मन्द श्वासोच्छ्वास लेता हुआ निश्चित लक्ष्य और क्षमाशील हो बाह्य-आभ्यन्तर द्रव्य पर्यायों का ध्यान करता हुआ वितर्क की सामर्थ्य से युक्त हो अर्थ और व्यञ्जन तथा मन, वचन, काय की पृथक्-पृथक् संक्रान्ति करता है। फिर शक्ति की कमी से योग से योगान्तर और व्यञ्जन से व्यञ्जनान्तर से संक्रमण करता है।” धर्मध्यान की विशेष जानकारी के लिए देखें-'अतीत का अनावरण' (पृष्ठ 79-89) ध्यान का प्रथम सोपान-धर्मध्यान नामक लेख।
36 क्रोध (सू. 76)
क्रोध की उत्पत्ति के निमित्तों के विषय में वर्तमान मनोविज्ञान की जानकारी जितनी आकर्षक है, उतनी ही ज्ञानवर्धक है। कुछ प्रयोगों का विवरण इस प्रकार है-
व्यक्ति जो कुछ भी करता है, वह चेतन अथवा अवचेतन मस्तिष्क के निर्देश पर ही होता है। साधारणतया हम जब भी मस्तिष्क की बात करते हैं, हमारा तात्पर्य चेतन मस्तिष्क से ही होता है, तार्किक बुद्धि से। पर क्रोध और हिंसा के बीज इस चेतन मस्तिष्क से नीचे कहीं और गहरे हुआ करते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चेतन मस्तिष्क- सैरेबियन कोरटेक्स तो मस्तिष्क के सबसे ऊपर की परत है जो मनुष्य के विकास की अभी हाल की घटना है। इसके बहुत नीचे 'आदिम मस्तिष्क' है-हिंसा और क्रोध की जन्मभूमि।
और वैज्ञानिकों का यह कथन जानवरों पर किये गये अनेकानेक परीक्षणों का परिणाम है। मस्तिष्क के ये विशेष बिन्दु खोजे जा चुके हैं, जहां क्रोध का जन्म होता है। इस दिशा में प्रयोग करने वालों में डाक्टर जोस एम. आर. डेलगाडो अग्रणी है। उन्होंने अपने परीक्षणों द्वारा दूर शांत बैठे बन्दरों को विद्युत्धारा से उसके उन विशेष बिन्दुओं को छूकर लड़वाकर दिखला दिया है। सचमुच, यह सब जादू का-सा लगता है, कल्पना कीजिए-सामने एक बड़े से पिंजड़े में एक बंदर बैठा केला खा रहा है और आप बिजली का बटन दबाते हैं-अरे यह क्या, बंदर तो केला छोड़कर पिंजड़े की सलाखों पर झपट पड़ा है। दांत किटकिटा रहा है। हां, हिंसक हो गया है। और यह प्रयोग डाक्टर डेलगाडो ने मस्तिष्क के उस विशेष बिन्दु को विद्युत्धारा द्वारा उत्तेजित करके किया है। यही क्यों, उनके सांड़ वाले प्रयोग ने तो कमाल कर दिखाया था। क्रोधित सांड़ उनकी ओर झपटा और उन तक पहुंचने से पहले ही शांत होकर रुक गया। उन्होंने विद्युत्धारा से सांड़ का क्रोध शांत कर दिया था।
पर आदमी जानवर से कुछ भिन्न होता है। 'हम तभी हिंसक होते हैं, जब हम हिंसक होना चाहते हैं'। क्योंकि साधारण स्थितियों में ही हम अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हैं। पर कुछ लोगों का यह नियंत्रण काफी कमजोर होता है। प्रसिद्ध मनोविज्ञानशास्त्री डाक्टर मार्क के अनुसार, ऐसे व्यक्तियों के मस्तिष्क के आदिम हिस्से में कुछ विशेष घटता रहता है।
37-38 आभोगनिर्वर्तित, अनाभोगनिर्वर्तित (सू. 88)
आभोगनिर्वर्तित-जो मनुष्य क्रोध के विपाक आदि को जानता हुआ क्रोध करता है, उसका क्रोध आभोगनिर्वर्तित कहलाता है। यह स्थानांग के वृत्तिकार अभयदेव सूरि की व्याख्या है। आचार्य मलयगिरि ने इसकी व्याख्या भिन्न प्रकार से की है। उनके अनुसार-एक मनुष्य किसी दूसरे मनुष्य के अपराध को भलीभांति जान लेता है। उसे अपराध मुक्त करने के लिए वह सोचता है कि सामने वाला नम्रतापूर्वक कहने से मानने वाला नहीं है। उसे क्रोधपूर्ण मुद्रा ही पाठ पढ़ा सकती है। इस विचार से वह जान-बूझकर क्रोध करता है। इस प्रकार का क्रोध आभोगनिर्वर्तित कहलाता है।
आचार्य मलयगिरि की व्याख्या अधिक स्पष्ट और हृदयग्राही है। इसकी व्याख्या अन्य नयों से भी जा सकती है। कोई मनुष्य अपने विषय में किसी दूसरे के द्वारा किए गए प्रतिकूल व्यवहार को नहीं जान लेता तब तक उसे क्रोध नहीं आता। उसकी यथार्थता जान लेने पर उसके मन में क्रोध उभर आता है। यह आभोगनिर्वर्तित क्रोध है-स्थिति का यथार्थ बोध होने पर निष्पन्न होने वाला क्रोध है।
अनाभोगनिर्वर्तित क्रोध-जो मनुष्य क्रोध के विपाक आदि को नहीं जानता हुआ क्रोध करता है, उसका क्रोध अनाभोगनिर्वर्तित क्रोध कहलाता है।
मलयगिरि के अनुसार-जो मनुष्य किसी विशेष प्रयोजन के बिना गुण-दोष के विचार से शून्य होकर प्रकृति की परवशता से क्रोध करता है, उसका क्रोध अनाभोगनिर्वर्तित क्रोध कहलाता है।
कभी-कभी ऐसा भी घटित होता है कि कोई मनुष्य स्थिति की यथार्थता को नहीं जानने के कारण क्रुद्ध हो उठता है। कल्पना का संदेहजनित क्रोध इसी कोटि के होते हैं।
कुछ लोगों को अपने वैभव आदि की पूरी जानकारी नहीं होती। फलत: वे घमंड भी नहीं करते। उसकी वास्तविक जानकारी प्राप्त होने पर उनमें अभिमान का भाव उभर जाता है। कुछ लोगों के पास अभिमान करने जैसा कुछ नहीं होता, फिर भी वे अपनी तुच्छ संपदा को बहुत मानते हुए अभिमान करते रहते हैं। उन्हें विश्व की विपुल संपदा का ज्ञान ही नहीं होता। ये दोनों प्रकार के अभिमान क्रमश: आभोगनिर्वर्तित और अनाभोगनिर्वर्तित होते हैं।
माया और लोभ की व्याख्या भी अनेक नयों से करणीय है।
39. प्रतिमा (सू. 96)
देखें 2/243-248 का टिप्पण।
40. (सू. 147)
वृत्तिकार ने प्रस्तुत सूत्र में प्रतिपादित भृतक का अर्थ निशीथभाष्य के आधार पर किया है। यात्राभृतक के विषय में भाष्यकार ने एक सूचना दी है, वैसे-कुछ आचार्यों का मत है कि यात्राभृतकों से यात्रा में साथ चलना और कार्य करना-ये दोनों बातें निश्चित की जाती थीं।
उच्चत्त और कब्बाल ये दोनों देशीय शब्द हैं। भाष्यकार ने कब्बाल का अर्थ ओड आदि किया है। इस जाति के लोग वर्तमान में भी भूमिखनन का कार्य करते हैं।
41 (सू. 190)
प्रतिसंलीनता बारह प्रकार के तपों में एक तप है। औपपातिक सूत्र में उसके चार प्रकार बतलाए गए हैं-
1. इंद्रियप्रतिसंलीनता 3. योगप्रतिसंलीनता 2. कषायप्रतिसंलीनता 4. विविक्तशयनासनसेवन।
प्रस्तुत सूत्र में कषायप्रतिसंलीनता के साधक व्यक्ति का प्रतिपादन किया गया है, प्रतिसंलीनता का अर्थ है-निर्दिष्ट वस्तु के प्रतिपक्ष में लीन होने वाला। औपपातिक के अनुसार कषायप्रतिसंलीनता का अर्थ इस प्रकार फलित है-
1. क्रोधप्रतिसंलीन-क्रोध के उदय का निरोध और उदयप्राप्त क्रोध को विफल करने वाला।
2. मानप्रतिसंलीन-मान के उदय का निरोध और उदयप्राप्त मान को विफल करने वाला।
3. मायाप्रतिसंलीन-माया के उदय का निरोध और उदयप्राप्त माया को विफल करने वाला।
4. लोभप्रतिसंलीन-लोभ के उदय का निरोध और उदयप्राप्त लोभ को विफल करने वाला।
42 (सू. 192)
प्रस्तुत सूत्र में योगप्रतिसंलीनता के साधक व्यक्ति के तीन प्रकारों तथा इंद्रियप्रतिसंलीनता के साधक का निर्देश किया गया है।
औपपातिक के अनुसार इनका अर्थ इस प्रकार है-
1. मनप्रतिसंलीन-अकुशल मन का निरोध और कुशल का मन प्रवर्तन करने वाला।
2. वचनप्रतिसंलीन-अकुशल वचन का निरोध और कुशल का वचन प्रवर्तन करने वाला।
3. कायप्रतिसंलीन-कूर्म की भांति शारीरिक अवयवों का संगोपन और कुशल काया की प्रवृत्ति करने वाला।
4. इंदियप्रतिसंलीन-पांचों इंद्रियों के प्रचार का निरोध तथा विषयों पर प्रवर्तन करने वाला।
43-47. (सू. 241-245)
प्रस्तुत आलापक में विकथा का सांगोपांग निरूपण किया गया है। कथा का अर्थ है-वचन-पद्धति। जिस कथा से संयम में बाधा उत्पन्न होती है-ब्रह्मचर्य प्रतिहत होता है, स्वादवृत्ति बढ़ती है, हिंसा को प्रोत्साहन मिलता है और राजनीतिक दृष्टिकोण का निर्माण होता है, उसका नाम विकथा है।
वृत्तिकार ने कुछ श्लोक उद्धृत कर विकथा के स्वरूप को स्पष्ट किया है। जातिकथा के प्रसंग में निम्न श्लोक उद्धृत है-
धिग् ब्राह्यणीर्धवाभावे, या जीवन्ति मृता इव।
धन्या मन्ये जने शूद्री: पतिलक्षेऽप्यनिन्दिता:॥
ब्राह्मणी को धिक्कार है जो पति के मरने पर जीती हुई भी मृत के समान है। मैं शूद्री को धन्य मानता हूं जो लाख पतियों को वरण करने पर भी निन्दित नहीं होती।
कुल कथा-
अहो चौलुक्यपुत्रीणां, साहसं जगतोऽधिकम्।
पत्युर्मृत्यौ विशन्त्यग्नौ, या: प्रेमरहिता अपि॥
चौलुक्य पुत्रियों का साहस संसार में सबसे अधिक और विस्मयकारी है, जो पति की मृत्यु होने पर प्रेम के बिना भी अग्नि में प्रवेश कर जाती है।
रूपकथा-
चन्द्रवक्ता सरोजाक्षी, सद्गी: पीनघनस्तनी।
किं लाटी ना मता साऽन्य, देवानामपि दुर्लभा॥
चन्द्रमुखी, कमलनयना, मधुर स्वर वाली और पुष्ट स्तन वाली लाट देश की स्त्री क्या उसे सम्मत नहीं है? जो देवों के लिए भी दुर्लभ है।
नेपथ्य कथा-
धिग् नारी रौदीच्या, बहुवसनाच्छादितागुलतिकत्वात्।
यद् यौवनं न यूना चक्षुर्मोदाय भवति सदा॥
उत्तरांचल की नारी को धिक्कार है, जो अपने शरीर को बहुत सारे वस्त्रों से ढंक लेती है। उसका यौवन युवकों के चक्षुओं की आनंद नहीं देता।
भाष्यकार ने स्त्री-कथा से होने वाले निम्न दोषों का निर्देश किया है-
1. स्वयं के मोह की उदीरणा।
2. दूसरों के मोह की उदीरणा।
3. जनता में अपवाद।
4. सूत्र और अर्थ के अध्ययन की हानि।
5. ब्रह्मचर्य की अगुप्ति।
6. स्त्री प्रसंग की संभावना।
भक्तकथा करने में निम्न निर्दिष्ट दोष प्राप्त है-
1. आहार सम्बन्धी आसक्ति।
2. अजितेन्द्रियता।
3. औदारिकवाद-लोगों द्वारा पेटु कहलाना।
देशकथा करने से निम्न निर्दिष्ट दोष प्राप्त होते हैं-
1. राग द्वेष की उत्पत्ति।
2. स्वपक्ष और परपक्ष सम्बन्धी कलह।
3. उसके द्वारा कृत प्रशंसा से आकृष्ट होकर दूसरों का उस देश में जाना।
राजकथा करने से निम्न निर्दिष्ट दोष प्राप्त होते-
1. गुप्तचर, चोर आदि होने की आंशका।
2. भुक्तभोगी अथवा अभुक्तभोगी का प्रव्रज्या से पलायन।
3. आशंसाप्रयोग-राजा आदि बनने की आकांक्षा।
इस कथा चतुष्टय में आसक्त रहने वाला आत्मलीन नहीं हो पाता। फलत: वह प्रत्यक्ष ज्ञान की उपलब्धि से वंचित रहता है।
48-52 (सू. 246-250)
प्रस्तुत आलापक में कथा का विशद वर्णन किया गया है। आक्षेपिणी आदि कथा चतुष्टय की व्याख्या दशवैकालिक निर्युक्ति, मूलाराधना, दशवैकालिक की व्याख्याओं, धवला आदि अनेक ग्रन्थों में मिलती है।
दशवैकालिक निर्युक्ति और मूलाराधना के इस कथा-चतुष्टय की व्याख्या समान है। स्थानांग वृत्तिकार ने आक्षेपणी की व्याख्या दशवैकालिक निर्युक्ति के आधार पर की है। यह वृत्ति में उद्धृत निर्युक्ति गाथा से स्पष्ट होता है। धवला में इसकी व्याख्या कुछ भिन्न प्रकार से मिलती है। उसके अनुसार-नाना प्रकार की एकांत दृष्टियों और दूसरे समयों की निराकरण पूर्वक शुद्धि कर छह द्रव्यों और नव पदार्थों का प्ररूपण करने वाली कथा को आक्षेपणी कहा जाता है। इसमें केवल तत्त्ववाद की स्थापना प्रधान है। धवलाकार ने एक श्लोक उद्धृत किया है उससे भी यही अर्थ पुष्ट होता है।
प्रस्तुत आलापक में आक्षेपणी के चार प्रकार निर्दिष्ट है। उनमें दशवैकालिक निर्युक्ति और मूलाराधना की व्याख्या ही पुष्ट होती है।
हमने आचार व्यवहार आदि का अनुवाद वृत्ति के आधार पर किया है। इन नामों के चार शास्त्र भी मिलते हैं। कुछ आचार्य इन्हें यहां शास्त्रवाचक मानते हैं। वृत्तिकार ने स्वयं इसका उल्लेख किया है। विशेष विवरण के लिए देखें-दसवेआलियं 8/49 का टिप्पण।
विक्षेपणी की व्याख्या में कोई भिन्नता नहीं है।
स्थानांग वृत्तिकार ने संवेजनी (संवेदनी) की जो व्याख्या की है, वह दशवैकालिक निर्युक्ति आदि ग्रन्थों की व्याख्या से भिन्न है। उनके अनुसार इसमें वैक्रिय-शुद्धि तथा ज्ञान, दर्शन और चारित्र की शुद्धि का कथन होता है।
धवला के अनुसार इसमें पुण्यफल का कथन होता है। यह उक्त अर्थ से भिन्न नहीं है।
निर्वेदनी की व्याख्या से कोई भिन्नता लक्षित नहीं होती। धवलाकार के अनुसार इसमें पाप फल का कथन होता है।
प्रस्तुत आलापक में निर्वेदनी कथा के आठ विकल्प किए गए हैं। उनसे यह फलित होता है कि पुण्य और पाप दोनों के फलों का कथन करना इस कथा का विषय है। इससे स्थानांग वृत्तिकार कृत संवेजनी की व्याख्या की प्रामाणिकता सिद्ध होती है।
53 (सू. 253)
प्रस्तुत सूत्र में अतिशायी ज्ञान-दर्शन की उपलब्धि के योग्यता का निरूपण किया गया है। उसकी उपलब्धि के सहायक तत्त्व दो हैं-शारीरिक दृढ़ता और अनासक्ति और उसके बाधक तत्व भी दो है शारीरिक कृशता और आसक्ति। इन्हीं के आधार पर प्रस्तुत चतुर्भङ्गी की रचना की गई है।
साधारण नियम के अनुसार अतिशायी ज्ञान-दर्शन की उपलब्धि उसी व्यक्ति को हो सकती है जो दृढ़-शरीर और देहासक्ति से मुक्त होता है, किन्तु सामग्री-भेद से इसमें परिवर्तन हो जाता है, जैसे-
एक मनुष्य अस्वस्थ या तपस्वी होने के कारण शरीर से कृश है, किन्तु देहासक्त नहीं है, इसलिए वह अतिशायी ज्ञान-दर्शन को प्राप्त हो जाता है।
एक मनुष्य स्वस्थ होने के कारण शरीर से दृढ़ है, किन्तु देहासक्त नहीं है, इसलिए वह अतिशायी ज्ञान-दर्शन को प्राप्त नहीं होता है।
एक मनुष्य स्वस्थ होने के कारण शरीर से दृढ़ है, किन्तु देहासक्त नहीं है, इसलिए वह अतिशायी ज्ञान-दर्शन को प्राप्त हो जाता है।
एक मनुष्य अस्वस्थ होने के कारण शरीर से भी कृश है और देहासक्त भी है, इसलिए वह अतिशायी ज्ञान-दर्शन को प्राप्त नहीं होता है।
जिसमें देहासक्ति नहीं होती, उसे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हो जाता है, भले फिर उसका शरीर कृश हो या दृढ़।
जिसमें देहासक्ति होती है। उसे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त नहीं होता, भले फिर उसका शरीर कृश हो या दृढ़।
इसकी व्याख्या दूसरे नय से भी की जा सकती है। प्रथम व्याख्या में प्रत्येक भंग का दो-दो व्यक्तियों से सम्बन्ध है। इस व्याख्या में प्रत्येक भंग पर संबंध एक व्यक्ति की दो अवस्थाओं से होगा, जैसे-
कोई व्यक्ति कृश शरीर होता है तब उसमें मोह प्रबल नहीं होता, देहासक्ति सुदृढ़ नहीं होती, प्रमाद अल्प होता है, किन्तु जब वह दृढ़ शरीर होता है तब मांस उपचित होने के कारण उसका मोह बढ़ जाता है, देहासक्ति प्रबल हो जाती है और प्रमाद बढ़ जाता है। इस कोटि के व्यक्ति के लिए प्रथम भंग है।
कोई व्यक्ति दृढ़ शरीर वाला होता है, तब वह अपनी शारीरिक और मानसिक शक्तियों का ध्यान आदि साधना पक्षों में नियोजन करता है। मोह विलय के प्रति जागरूक रहता है, किन्तु जब वह कृश हो जाता है, तब अपनी शारीरिक और मानसिक शक्तियों का साधनापक्षों में वैसा नियोजन नहीं कर पाता। इस कोटि के व्यक्ति के लिए दूसरे भंग की रचना है।
प्रथम कोटि के व्यक्ति का शरीर के कृश होने पर मनोबल दृढ़ होता है और शरीर के दृढ़ होने पर वह कृश हो जाता है।
दूसरी कोटि के व्यक्ति का मनोबल शरीर के दृढ़ होने पर दृढ़ होता हैऔर शरीर के कृश होने पर कृश हो जाता है।
तीसरी कोटि के व्यक्ति का मनोबल दृढ़ ही रहता है, भले फिर उसका शरीर कृश हो दृढ़।
चौथी कोटि के व्यक्ति का मनोबल कृश ही होता है, भले फिर उसका शरीर कृश हो या दृढ़।
54-57 विवेक, व्युत्सर्ग, उञ्छ, सामुदायिक (सू. 254)
प्रस्तुत सूत्र में कुछ शब्द विवेचनीय हैं-
विवेक-शरीर और आत्मा का भेद-ज्ञान।
व्युत्सर्ग-शरीर का स्थिरीकरण, कायोत्सर्ग मुद्रा।
उञ्छ-अनेक घरों में थोड़ा-थोड़ा लिया जाने वाला भक्त-पान।
सामुदानिक-समुदान का अर्थ है-भिक्षा! उसमें प्राप्त होने वाले को सामुदानिक कहा जाता है।
58, 59 (सू. 256-258)
महोत्सव के बाद जो प्रतिपदाएं आती हैं, उनको महाप्रतिपदा कहा जाता है। नियीथ (19/12) के इंद्रमह, स्कंदमह, पक्षमह और भूतमह इन चार महोत्सवों में किए जाने वाले स्वाध्याय के लिए प्रायश्चित्त का विधान किया गया है। निशीथ-भाष्य के अनुसार इंद्रमह आषाढ़ी पूर्णिमा को, स्कंदमह आश्विन पूर्णिमा को, यक्षमह कार्तिक पूर्णिमा और भूतमह चैत्री पूर्णिमा को मनाया जाता था।
चूर्णिकार ने बतलाया है कि लाट देश में इंद्रमह, श्रवण पूर्णिमा को मनाया जाता था। स्थानांग वृत्तिकार के अनुसार इंद्रमह आश्विन पूर्णिमा को मनाया जाता था। वाल्मीकि रामायण के स्थानांग वृत्तिकार के मत की पुष्टि होती है।
आषाढ़ी पूर्णिमा, आश्विन पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा और चैत्री पूर्णिमा को महोत्सव मनाया जाता था। जिस दिन से महोत्सव का प्रारम्भ होता उसी दिन से स्वाध्याय बंद कर दिया जाता था। महोत्सव की समाप्ति पूर्णिमा को हो जाती, फिर भी प्रतिपदा के दिन स्वाध्याय नहीं किया जाता। निशीथभाष्यकार के अनुसार प्रतिपदा के दिन महोत्सव अनुकूल (चालू) रहता है। महोत्सव के निमित्त एकत्र की हुई मदिरा का पान उस दिन भी चलता है। महोत्सव के दिनों में महापान से बावले बने हुए लोग प्रतिपदा को अपने मित्रों को बुलाते हैं, उन्हें मद्य-पान कराते हैं। इस प्रकार प्रतिपदा का दिन महोत्सव के परिशेष के रूप में उसी शृंखला से जुड़ जाता है।
उन दिनों स्वाध्याय न करने के कई कारण बतलाए गए, उनमें एक कारण है-लोकविरुद्ध। महोत्सव के समय आगमस्वाध्याय को लोग पसंद क्यों नहीं करते? यह अन्वेषण का विषय है।
अस्वाध्यायी की परम्परा का मूल वैदिक-साहित्य में ढूंढा जा सकता है। जैन-साहित्य में उसे लोकविरुद्ध होने के कारण मान्यता दी गई। आयुर्वेद के ग्रंथों में भी अस्वाध्यायी की परम्परा का उल्लेख मिलता है-
कृष्णेऽष्टमी तन्निधनेऽहनी द्वे, शुक्ले तथाऽप्येवमहर्द्धिसन्ध्यम्।
अकालविद्युत्स्तनयित्नुघोषे, स्वतंत्रराष्ट्रक्षितिपव्यथासु॥
श्मशानयानायतनाहवेसु, महोत्सवौत्पातिकदर्शनेषु।
नाध्येयमन्येषु च येषु विप्रा, नाधीयते नाशुचिना च नित्यम्॥
कृष्णपक्ष की अष्टमी और कृष्णपक्ष की समाप्ति के दो दिन (अर्थात् चतुर्दशी और अमावस), इसी प्रकार शुक्लपक्ष की (अष्टमी, चतुर्दशी और पूर्णिमा), सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय अकाल (वर्षा ऋतु के बिना) बिजली चमकना तथा मेघगर्जन होना, अपने शरीर तथा अपने सम्बन्धी तथा राष्ट्र और राजा के शासनकाल में, श्मशान में, सवारी (यात्राकाल) में, वध स्थान में तथा युद्ध के समय, महोत्सव तथा उत्साह (भूकम्मादि) के दिन तथा जिन देशों में ब्राह्मण अनध्याय रखते हों उन दिनों में एवं अपवित्र अवस्था में अध्ययन नहीं करना चाहिए; देखें स्थानांग 10/20-21 का टिप्पण।
60 (सू. 264)
इस सूत्र में गर्हा के कारणों को भी कार्य-कारण की अभेद-दृष्टि से गर्हा माना गया है। यहां 2/68 का टिप्पण द्रष्टव्य है।
61-63 (सू. 270-272)
इन सूत्रों में धूमशिक्षा, अग्निशिक्षा और वातमण्डलिका (गोलाकार ऊपर उठी हुई हवा) के साथ स्त्री के तीन स्वभावों- मलिनता, ताप और चपलता की तुलना की गई है।
64-66 (सू. 275-277)
अरुणवरद्वीप जम्बूद्वीप से असंख्यातवां द्वीप है। उसकी बाहरी वेदिका के अन्त में अरुणवरसमुद्र में 42 हजार योजन जाने पर एक प्रदेश (तुल्य अवगाहन) वाली श्रेणी उठती है और वह 1721 योजन ऊंची जाने के पश्चात् विस्तृत होती है। सौधर्म आदि चारों देवलोकों को घेर कर पांचवां देवलोक (ब्रह्म-लोक) के रिष्ट नामक विमान-प्रस्तट तक चली गई है। वह जलीय पदार्थ है। उसके पुद्गल अन्धकारमय है। इसलिए उसे तमस्काय कहा जाता है। लोक में इसके समान दूसरा कोई अंधकार नहीं है, इसलिए इसे लोकांधकार कहा जाता है। देवों का प्रकाश भी उस क्षेत्र में हत-प्रभ हो जाता है, इसलिए उसे देवान्धकार कहा जाता है। उनमें वायु भी प्रवेश नहीं पा सकता, इसलिए उसे वात-परिध्र और वात-परिधक्षोभ कहा जाता है। देवों के लिए भी यह दुर्गम है, इसलिए उसे देव-आरण्य और देवव्यूह कहा जाता है।
67-69. (सू. 282-284)
कषाय के चार प्रकार हैं-क्रोध, मान, माया और लोभ। इन चारों के तरतमता की दृष्टि से अनंत स्तर होते हैं, फिर भी आत्मविकास के घात की दृष्टि से उनमें से प्रत्येक के चार-चार स्तर निर्धारित किए गए हैं- अनन्तानुबंधी, अप्रत्याख्यानावरण, प्रत्याख्यानावरण, संज्वलन।
1. क्रोध 5. क्रोध 9. क्रोध 13. क्रोध 2. मान 6. मान 10. मान 14. मान 3. माया 7. माया 11. माया 15. माया 4. लोभ 8. लोभ 12. लोभ 16. लोभ
अनन्तानुबन्धी कषाय के उदय-काल में सम्यक्दर्शन प्राप्त नहीं होता। अप्रत्याख्यानावरण कषाय के उदय-काल में व्रत की योग्यता प्राप्त नहीं होती। प्रत्याख्यानावरण कषाय के उदय-काल में महाव्रत की योग्यता प्राप्त नहीं होती। संज्वलन कषाय के उदय-काल में वीतरागता उपलब्ध नहीं होती।
इन तीन सूत्रों तथा 354 वें सूत्र में कषाय के इन सोलह प्रकारों की तरतमता सोलह दृष्टांतों के द्वारा निरूपित की गई है।
अनन्तानुबंधी लेाभ की कृमिराग रक्त वस्त्र से तुलना की गई है।
वृद्ध सम्प्रदाय क अनुसार कृमिराग का अर्थ इस प्रकार है। मनुष्य का रक्त लेकर उसमें कुछ दूसरी वस्तुएं मिलाकर एक बर्तन में रख दिया जाता है। कुछ समय बाद उसमें कृमि उत्पन्न हो जाते हैं। वे हवा की खोज में घूमते हुए, छेदों से बाहर आकर लार छोड़ते हैं। उन्हीं (लारों) को कृमि-सूत्र कहा जाता है। वे स्वभाव से ही लाल होते हैं।
दूसरा अभिमत यह है-रुधिर में जो कृमि उत्पन्न होते हैं, उन्हें वहीं मसलकर कचरे को उतार दिया जाता है। उसमे कुछ दूसरी वस्तुएं मिला उसे रञ्जक-रस (कृतिराग) बना लिया जाता है।
70-79 (सू. 290-299)
बंध का अर्थ है-दो का योग। प्रस्तुत प्रकरण से उसक अर्थ है-जीव और कर्म-प्रायोग्य पुद्गलों का संबंध। जीव के द्वारा कर्म-प्रायोग्य पुद्गलों का ग्रहण उसके चार प्रकार हैं-
प्रकृतिबंध-स्थिति, रस और प्रदेश बंध के समुदाय को प्रकृतिबंध कहा जाता है। इस परिभाषा के अनुसार शेष तीनों बंधों के समुदाय का नाम ही प्रकृतिबंध है।
प्रकृति का बंध है अंश या भेद। ज्ञानावरणीय आदि आठ प्रकृतियों का जो बंध होता हे, उसे प्रकृतिबंध कहा जाता है। इसके अनुसार प्रकृति का अर्थ स्वभाव भी है। पृथक्-पृथक् कर्मों में जो ज्ञान आदि को आवृत्त करने का स्वभाव उत्पन्न होता है, वह प्रकृतिबंध है। दिगम्बर-साहित्य में यह परिभाषा अधिक प्रचलित है।
स्थितिबंध-जीवगृहीत कर्म-पुद्गलों की जीव के साथ रहने की काल-मर्यादा को स्थितिबंध कहा है।
अनुभावबंध-कर्म-पुद्गलों की फल देने की शक्ति को अनुभावबंध कहा जाता है। अनुभवबंध, अनुभागबंध और रसबंध भी इसी के नाम है।
प्रदेशबंध-न्यूनाधिक-परमाणु वाले कर्म-पुद्गलों के स्कंधों का जो जीव के साथ संबंध होता है, उसे प्रदेशबंध कहा जाता है।
प्राचीन आचार्यों ने इन बंधों का स्वरूप मोदक के दृष्टान्त द्वारा समझाया है। विभिन्न वस्तुओं से निष्पन्न होने के कारण कोई मोदक वातहर होता है, कोई पित्तहर, कोई कफहर, कोई मारक और कोई व्यामोहकर होता है। इसी प्रकार कोई कर्म ज्ञान को आवर्त करता है, कोई व्यामोह उत्पन्न करता है और कोई सुख-दु:ख उत्पन्न करता है।
कोई मोदक दो दिन तक विकृत नहीं होता, कोई चार दिन तक विकृत नहीं होता। इसी प्रकार कोई कर्म दस हजार वर्ष तक आत्मा के साथ रहता है, कोई पल्योपम और कोई सागरोपम तक आत्मा के साथ रहता है।
कोई मोदक अधिक मधुर होता है, कोई कम मधुर होता है। इसी प्रकार कोई कर्म तीव्र रस वाला होता है कोई मंद रस वाला।
कोई मोदक छटांक-भर का होता है, कोई पाव का। इसी प्रकार कोई कर्म कल्प परमाणु-समुदाय वाला होता है कोई अधिक परमाणु-समुदाय वाला।
उपशम-कर्म-स्कंधों को विविध रूप में परिणत करने में जो हेतु बनता है, उस जीव-वीर्य का नाम उपक्रम है। उपक्रम का अर्थ आरंभ भी है। कर्म-स्कंधों की विभिन्न परिणतियों के आरम्भ को भी उपक्रम कहा जाता है।
बन्धन-कर्म की इस अवस्थाएं हैं-
1. बंधन 2. उद्वर्तना 3. अपवर्तना 4. सत्ता 5. उदय 6. उदीरणा 7. संक्रमण 8. उपशमन 9. निधत्ति 10. निकाचना।
जीव और कर्म-पुद्गलों के संबंध को बंध कहा जाता है।
कर्मों की स्थिति एक अनुभाव की जो वृद्धि होती है, उसे उद्वर्तना कहा जाता है।
उनकी स्थिति एवं अनुभाव की जो हानि होती है, उसे अपवर्तना कहा जाता है।
कर्म-पुद्गलों की अनुचित अवस्था को सत्ता कहा जाता है।
कर्मों के विपाक काल को उदय कहा जाता है।
अपवर्तना के द्वारा निश्चित समय से पहले कर्मों की उदय में लाने को उदीरणा कहा ताता है।
सजातीय कर्म-प्रकृतियों के एक-दूसरे में परिणमन करने को संक्रमण कहा जाता है।
शुभ प्रकृति का अशुभ विपाक के रूप में और अशुभ प्रकृति के रूप में परिणमन इसी कारण से होता है।
मोहकर्म को उदय, उदीरणा, निधत्ति और निकाचना के अयोग्य करने को उपशमन कहा जाता है।
उद्वर्तना एवं अपवर्तना के सिवाय शेष छह करणों के अयोग्य अवस्था को निधत्ति कहते हैं।
जिस कर्म का उद्वर्तना, अवर्तना, उदीरणा, संक्रमण और निधत्ति न हो सके उसे निकाचित कहा जाता है।
विपरिणमन-कर्म-स्कंधों के क्षय, क्षयोपशम, उद्वर्तना, अपवर्तना आदि के द्वारा नई-नई अवस्थाएं उत्पन्न करने की विपरिणमन कहा जाता है। षट्खण्डागम के अनुसार विपरिणमन का अर्थ है निर्जरा-
'विपरिणमन मुवक्कमो पयडि-ट्ठिदि-अणुभाग-पदेसाणं देस-णिज्जरं सयल-णिज्जरं च परूवेदि।'
विपरिणामोपक्रम अधिकारप्रकृति, स्थिति, अनुभाग और प्रदेशों की देश निर्जरा और सकल निर्जरा का कथन करता है। देखें 4/62 का टिप्पण।
80 (सू. 320)
ये अनुक्रम से ईशान, अग्नि, नैर्ऋृत और वायव्य कोण में है।
81 (सू. 3520)
आजीवक श्रमण-परम्परा का एक प्रभावशाली सम्प्रदाय था। उसके आचार्य थे गोशालक। आजीवक भिक्षु अचेलक रहते थे। वे पंचाग्नि तपते थे। वे अन्य अनेक प्रकार के कठोर तप करते थे। अनेक कठिन आसनों की साधना भी करते थे।
प्रस्तुत सूत्र में आए हुए उग्रतप और घोरतप से आजीवकों के तपस्वी होने की सूचना मिलती है। आचार्य नरेन्द्रदेव ने लिखा है-बुद्ध आजीवकों को सबसे बुरा समझते थे। तापस होने के कारण इनका समाज में आदर था। लोग निमित्त, शकुन, स्वप्न आदि का फल इनसे पूछते थे।
रस-निर्यूहण और जिह्वेन्द्रिय-ये दोनों तप आजीवकों के अस्वाद व्रत के सूचक हैं।
प्रस्तुत सूत्र में आगे के तीन सूत्रों (351-353) में क्रमश: चार प्रकार के संयम, त्याग और अकिञ्चनता का निर्देश है। उनमें आजीवक का उल्लेख नहीं है और न ही इसका संवादी प्रमाण उपलब्ध है कि वे आजीवकों द्वारा सम्मत हैं। पर प्रकरणवशात् सहज ही एक कल्पना उद्भूत होती है-क्या यहां आजीवक सम्मत संयम, त्याग और अकिंचनता का निर्देश नहीं है?
82 (सू. 354)
बौद्ध साहित्य में पत्थर, पृथ्वी और पानी की रेखा के समान मनुष्यों का वर्णन मिलता है।
भिक्षुओ! पत्थर पर खिंची रेखा के समान आदमी कैसा होता है? भिक्षुओ! एक आदमी प्राय: क्रोधित होता है। उसका यह क्रोध दीर्घकाल तक रहता है, जैसे-भिक्षुओ! पत्थर कर किसी रेखा शीघ्र नहीं मिटती, न हवा से न पानी से, चिरस्थायी होती है, इसी प्रकार भिक्षुओ! यहां एक आदमी प्राय: क्रोधित होता है। उसका वह क्रोध दीर्घकाल तक रहता है। भिक्षुओ! ऐसा व्यक्ति पत्थर पर किसी रेखा के समान आदमी कहलाता है।
भिक्षुओ! पृथ्वी पर किसी रेखा के समान आदमी कैसा होता है? भिक्षुओ! एक आदमी प्राय: क्रोधित होता है। उसका यह क्रोध दीर्घकाल तक नहीं रहता, जैसे-भिक्षुओ! पृथ्वी पर खींची रेखा शीघ्र मिट जाती है। हवा से या पानी से चिरस्थायी नहीं होती। इसी प्रकार भिक्षुओ! यहां एक आदमी प्राय: क्रोधित होता है। उसका क्रोध दीर्घकाल तक नहीं रहता। भिक्षुओ! ऐसा व्यक्ति पृथ्वी पर खिंची रेखा के समान आदमी कहलाता है।
भिक्षुओ! पानी पर खिंची रेखा के समान आदमी कैसा होता है? भिक्षुओ! कोई-कोई आदमी ऐसा होता है कि यदि कडुवा भी बोला जाये, कठोर भी बोला जाये, अधिक भी बोला जाये तो वह जुड़ा ही रहता है, मिला ही रहता है, प्रसन्न ही रहता है। जिस प्रकार भिक्षुओ! कोई-कोई आदमी ऐसा होता है कि जिसे यदि कडुवा भी बोला जाये, कठोर भी बोला जाये, अधिक भी बोला जाये तो भी वह जुड़ा ही रहता, मिला ही रहता है, प्रसन्न ही रहता है।
भिक्षुओ! संसार में ये तीन तरह के लोग हैं। विशेष जानकारी के लिए देखें-67-69 का टिप्पण।
83 (सू. 355)
प्रस्तुत सूत्र में भावों की लिप्तता-अलिप्तता तथा मलिनता-निर्मलता का तारतम्य उदक के दृष्टांत द्वारा समझाया गया है। कर्दम चिपकने पर उसे उतारना कष्टसाध्य होता है। खंजन को उतारना उससे अल्प कष्टसाध्य होता है। बालुका लगने पर जल के सूखते ही वह सरलता से उतर जाता है। शैल (प्रस्तरखंड) का लेप लगता ही नहीं। उसी प्रकार मनुष्य के कुछ भाव कष्टसाध्य लेप उत्पन्न करते हैं। कुछ अल्प कष्टसाध्य, कुछ सुसाध्य और कुछ लेप उत्पन्न नहीं करते।
कर्दमजल की अपेक्षा खंजनजल अल्प मलिन, खंजनजल की अपेक्षा बालुकाजल निर्मल और बालुकाजल की अपेक्षा शैलजल अधिक निर्मल होता है। इसी प्रकार मनुष्य के भाव भी मलिनतर, मलिन, निर्मल और निर्मलतर होते हैं।
कौटलीय अर्थशास्त्र में दुर्ग-निर्माण के प्रसंग में खंजनोदक का उल्लेख हुआ है। टिप्पणकार ने इसका अर्थ विच्छिन्न प्रवाह वाला उदक किया है। इसे पंकिल होने के कारण गति वैक्लव्यकर बतलाया गया है।
वृत्तिकार ने खंजन का अर्थ लेपकारी कर्दम किया है।
84 (सू. 359)
कुछ पुरुष दूसरे के मन में प्रीति (या विश्वास) उत्पन्न करना चाहते हैं और वैसा कर देते हैं-इस प्रवृत्ति के तीन हेतु वृत्तिकार द्वारा निर्दिष्ट हैं-
1. स्थिरपरिणामता।
2. उचितप्रतिपत्तिनिपुणता।
3. सौभाग्यवत्ता।
जिस व्यक्ति के परिणाम स्थिर होते हैं, जो उचित प्रतिपत्ति करने में निपुण होता है या सौभाग्यशाली होता है, वह ऐसा कर सकता है। जिससे ये विशेषताएं नहीं होतीं, यह ऐसा नहीं कर पाता।
कुछ पुरुष दूसरे के मन से अप्रीति उत्पन्न करना चाहते हैं, किन्तु वैसा कर नहीं पाते।
वृत्तिकार ने इसकी व्याख्या दो नयों से की है-
(1) अप्रीति उत्पन्न करने का पूर्ववर्ती भाव निवृत्त होने पर वह दूसरे के मन में अप्रीति उत्पन्न नहीं कर पाता।
(2) सामने वाला व्यक्ति अप्रीतिजनक हेतु से भी प्रीत होने के स्वभाव वाला है, इसलिए वह उसके मन में अप्रीति उत्पन्न नहीं कर पाता। इसकी व्याख्या तीसरे नय से की भी जा सकती है-सामने वाला व्यक्ति यदि साधक या मूर्ख होता हे तो अप्रीतिजनक हेतु होने पर भी उनके मन में अप्रीति उत्पन्न नहीं होती।
भगवान् महावीर ने साधक को मान और अपमान में सम रहना बतलाया है
लाभालाभे सुहे दुक्खे, जीविए मरणे तहा।
समो निंदा पसंसासु, तहा माणावमाणाओ॥
साधक लाभ-अलाभ, सुख-दु:ख, जीवन-मरण, निंदा-प्रशंसा, मान-अपमान में सम रहता है।
एक संस्कृत कवि ने मूर्ख को भी मान और अपमान में सम बतलाया है-
मूर्खत्वं हि सखे! ममापि रुचितं यस्मिन् यदष्टौ गुणा:।
निश्चिंतो बहुभोजनो ऽवपमना: नक्तं दिवा शायक:॥
कार्याकार्यविचारणान्धबधिरो मानापमाने सम:।
प्रायेणामयवर्जितो दृढवपुर्मूर्ख: सुखं जीवति॥
मित्र! मूर्खता मुझे भी प्रिय है, क्योंकि उसमें आठ गुण होते है। मूर्ख-
1. चिंता मुक्त होता है।
2. बहुभोजन करने वाला होता है।
3. लज्जारहित होता है।
4. रात और दिन सोने वाला होता है।
5. कर्तव्य और अकर्तव्य की विचारणा में अंधा और बहरा होता है।
6. मान और अपमान में समान होता है।
7. प्रायः रोगरहित होता है।
8. दृढ़ शरीर वाला होता है।
वृत्तिकार की सूचना के अनुसार प्रस्तुत सूत्र का अनुवाद इस प्रकार भी किया जा सकता है
पुरुष चार प्रकार के होते हैं-
1. कुछ पुरुष दूसरों के मन में-यह प्रीति करने वाला है-ऐसा बिठाना चाहते हैं और बिठा भी देते हैं।
2. कुछ पुरुष दूसरों के मन में-यह प्रीति करने वाला है-ऐसा बिठाना चाहते हैं और बिठा नहीं पाते।
3. कुछ पुरुष दूसरों के मन में-यह अप्रीति करने वाला है-ऐसा बिठाना चाहते हैं और बिठा भी देते हैं।
4. कुछ पुरुष दूसरों के मन में-यह अप्रीति करने वाला है-ऐसा बिठाना चाहते हैं और बिठा नहीं पाते।
85 (सू. 361)
प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या उपकार की तरतमता आदि अनेक नयों से की जा सकती है। वृत्तिकार ने लोकोत्तर उपकार की दृष्टि से इसकी व्याख्या की है। जो गुरु पत्र वाले वृक्ष के समान होते हैं, वे अपनी श्रुत-सम्पदा को अपने तक ही सीमित रखते हैं। जो गुरु फूल वाले वृक्ष के समान होते हैं, वे शिष्यों को सूत्र-पाठ की वाचना देते हैं। जो गुरु फल वाले वृक्ष के समान होते हैं, वे शिष्यों को सूत्र के अर्थ की वाचना देते हैं। जो गुरु छाया वाले वृक्ष के समान होते हैं, वे शिष्यों को सूत्रार्थ के पुनरावर्तन और अपाय-संरक्षण का पथ-दर्शन देते हैं।1 देखें-स्थानांग 3/15 का टिप्पण।
86 (सू. 364)
राशि के दो भेद होते हैं-युग्म और ओज। समसंख्या (2,4,6,8) को युग्म और विषमसंख्या (1,3,5,7,9) को ओज कहा जाता है।2 युग्म के दो भेद हैं-कृतयुग्म और द्वापरयुग्म। ओज के दो भेद हैं-ल्योज और कल्योज। इनकी व्याख्या इस प्रकार है-
कृतयुग्म-राशि में से चार-चार घटाने पर दोष चार रहे, जैसे-8,12,16,20....।
द्वापरयुग्म-राशि में से चार-चार घटाने पर शेष दो रहे, जैसे-6,10,14,26....।
ल्योज-राशि में से चार-चार घटाने पर शेष तीन रहे, जैसे-7,11,15,19....।
कल्योज-राशि में से चार-चार घटाने पर एक शेष रहे, जैसे-5,13,17,21....।
87 (सू. 389)
आकुलि का पुष्प सुन्दर होता है, किन्तु सुरभिमुक्त नहीं होता।
बकुल का पुष्प सुन्दर होता है, किन्तु सुन्दर नहीं होता।
जूही का पुष्प सुन्दर भी होता है, और सुरभियुक्त भी होता है।
बदरी का पुष्प न सुन्दर ही होता है और न सुरभियुक्त ही होता है।
88 (सू. 411)
प्रस्तुत सूत्र के दृष्टांत में माधुर्य की तरतमता बतलाई गई है। आंवला ईषत्मधुर, द्राक्षा बहुमधुर, दुग्ध बहुतरमधुर और शर्करा बहुतममधुर होती है। आचार्यों के उपशम आदि प्रशान्त गुणों की माधुर्य के साथ तुलना की गई है। माधुर्य की भांति उपशम आदि में भी तरतमता होती है। किसी का उपशम (शांति) ईषत् किसी का बहु, किसी का बहुतर और किसी का बहुतम होता है।
89 (सू. 412)
1. स्वार्थी या आलसी मनुष्य अपनी सेवा करते हैं, दूसरों की नहीं करते।
2. स्वार्थ-निरपेक्ष मनुष्य दूसरों की सेवा करते हैं, अपनी नहीं करते।
3. संतुलित मनोवृत्ति वाले मनुष्य अपनी सेवा भी करते हैं और दूसरों की भी करते हैं।
4. आलसी, उदासीन, निरापेक्ष, निराश या अवधूत मनोवृत्ति वाले मनुष्य न अपनी सेवा करते हैं और न दूसरों की करते हैं।
90 (सू. 413)
1. निस्पृह मनुष्य दूसरों को सेवा देते है, किन्तु लेते नहीं।
2. रुग्ण, वृद्ध, अशक्त या विशिष्ट साधना, शोध अथवा प्रवृत्ति में संलग्न मनुष्य दूसरों की सेवा लेते हैं किन्तु देते नहीं।
3. संतुलित मनोवृत्ति, विनिमय या समता में विश्वास करने वाला दूसरों को सेवा देते हैं और लेते भी हैं।
4. निरपेक्ष या नितान्त व्यक्तिवादी मनोवृत्ति वाले मनुष्य न दूसरों को सेवा देते हैं और न लेते ही हैं।
91 (सू. 421)
धर्म की प्रियता और दृढ़ता-ये दोनों क्रमिक विकास की भूमिकाएं हैं। व्यक्ति में पहले प्रियता उत्पन्न होती है। फिर दृढ़ता आती है। इस दृष्टि से कुछ पुरुष प्रियधर्मा होते हैं, दृढ़धर्मा नहीं होते। यह भंग-रचना, समुचित है। कुछ पुरुष दृढ़धर्मा होते हैं, प्रियधर्मा नहीं होते। यह दूसरे भंग की रचना संगत नहीं लगती। प्रियधर्मा हुए बिना कोई दृढ़धर्मा कैसे हो सकता है? इस असंगति का उतर व्यवहारभाष्यकार तथा उसके आधार पर स्थानांग वृत्तिकार ने दिया है-
कुछ पुरुषों की धृति और शक्ति दुर्बल होती है, किन्तु धर्म के प्रति उनकी प्रीति सहज हो जाती है। इस कोटि के पुरुष धर्म के प्रति सरलता से अनुरक्त हो जाते हैं, किन्तु उसका दृढ़ता पूर्वक पालन नहीं कर पाते। वे आपदा के समय में क्षुब्ध होकर स्वीकृत धर्माचरण से विचलित हो जाते हैं?
कुछ पुरुषों की धृति और शक्ति प्रबल होती है, किन्तु उनमें धर्म के प्रति प्रीति उत्पन्न करना बहुत कठिन होता है। इस कोटि के पुरुष धर्म के प्रति सरलता से अनुरक्त नहीं होते, किन्तु वे जिस धर्माचरण को स्वीकार कर लेते हैं, जो प्रतिज्ञा करते हैं, उसे अंत तक पार पहुंचाते हैं। बड़ी-से-बड़ी कठिनाई आने पर भी वे स्वीकृत धर्म से विचलित नहीं होते।1 इस दृष्टि से सूत्रकार ने दूसरे भंग के अधिकारी पुरुष को दृढधर्मा कहा है। उसमें प्रियधर्मा का पक्ष गौण हैं, इसलिए सूत्रकार ने उसे अस्वीकृत किया है।
92 (सू. 422)
धर्माचार्य-जो धर्म का उपदेश देता है, प्रथम बार धर्म में प्रेरित करता है, वह धर्माचार्य कहलाता है। वह गृहस्थ या श्रमण कोई भी हो सकता है?
जो केवल प्रवज्या देता है, वह प्रव्राजनाचार्य होता है। जो केवल उपस्थापना करता है, वह उपस्थापनाचार्य होता है जो केवल धर्म में प्रेरित करता है, वह धर्माचार्य होता है।
क्रम की दृष्टि से प्रथम धर्माचार्य, दूसरे प्रव्राजनाचार्य और तीसरे उपस्थापनाचार्य होते हैं-ये तीनों पृथक्-पृथक् ही हो-यह आवश्यक नहीं हैं। एक ही व्यक्ति धर्माचार्य, प्रव्राजनाचार्य और उपस्थानाचार्य भी हो सकता है।
जो केवल उद्देशन देता है, वह उद्देशनाचार्य होता है। जो केवल वाचना देता है, वह वाचनाचार्य होता है। पूर्व प्रकरण की भांति एक ही व्यक्ति धर्माचार्य, उद्देशनाचार्य और वाचनाचार्य हो सकता है।
93-94 (सू. 424-425)
धर्मान्तेवासी-जो धर्म-श्रवण आचार्य के समीप रहता है, वह धर्मान्तेवासी होता है।
जो केवल प्रव्रज्या ग्रहण की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है वह प्रव्राजनान्तेवासी होता है।
जो केवल उपस्थापना की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है वह उपस्थापनान्तेवासी होता है।
एक ही व्यक्ति धर्मान्तेवासी, प्रव्राजनान्तेवासी और उपस्थापनान्तेवासी हो सकता है।
95 (सू. 426)
जो दीक्षापर्याय में बड़ा होता है वह रात्निक कहलाता है।4 विशेषविवरण के लिए दसवेआलियं 8/40 का टिप्पण द्रष्टव्य है।
96 (सू. 430)
श्रमणों की उपासना करने वाले गृहस्थ श्रमणोपासक कहलाते हैं। उनकी श्रद्धा और वृत्ति की तरतमता के आधार पर उन्हें चार वर्गों में विभक्त किया गया है। जिनमें श्रमणों के प्रति प्रगाढ़ वत्सलता होती है, उनकी तुलना माता-पिता से की गई है। माता-पिता के समान श्रमणोपासक तत्त्वचर्चा व जीवननिर्वाह-दोनों प्रसंगों में वत्सलता का परिचय देते हैं।
जिनमें श्रमणों के प्रति वत्सलता और उग्रता दोनों होती है, उनकी तुलना भाई से की गई है। इस कोटि के श्रमणोपासक तत्त्वचर्चा में निष्ठुर वचनों का प्रयोग कर देते हैं, किन्तु जीवननिर्वाह के प्रसंग में उनका हृदय वत्सलता से परिपूर्ण होता है।
जिन श्रमणोपासकों में सापेक्षप्रीति होती है और कारणवश प्रीति का नाश होने पर वे आपातकाल में भी उपेक्षा करते हैं, उनकी तुलना मित्र से की गई है। इस कोटि के श्रमणोपासक वत्सलता रखते हैं और कुछ प्रतिकूलता होने पर श्रमणों की उपेक्षा करने लग जाते हैं।
कुछ श्रमणोपासक ईर्ष्यावश श्रमणों में दोष ही देखते हैं, किसी भी रूप में उपकारी नहीं होते, उनकी तुलना सपत्नी (सौत) से की गई है।
97 (सू. 431)
प्रस्तुत सूत्र में आन्तरिक योग्यता और अयोग्यता के आधार पर श्रमणोपासक के चार वर्ग किए गए हैं।
आदर्श (दर्पण) निर्मल होता है। वह सामने उपस्थित वस्तु का यथार्थ प्रतिबिम्ब ग्रहण कर लेता है। इसी प्रकार कुछ श्रमणोपासक श्रमण के तत्त्व-निरूपण को यथार्थ रूप में ग्रहण कर लेते हैं।
ध्वजा अनवस्थित होती है। वह किसी एक दिशा में नहीं टिकती। जिधर की हवा होती है, उधर ही मुड जाती है। इसी प्रकार कुछ श्रमणोपासकों का तत्त्वबोध अनवस्थित होता है। उनके विचार किसी निश्चित बिन्दु पर स्थिर नहीं होते।
स्थाणु शुष्क होने के कारण प्राणहीन हो जाता है। उसका लचीलापन चला जाता है। फिर वह झुक नहीं पाता। इसी प्रकार कुछ श्रमणोपासकों में अनाग्रह का रस सूख जाता है। उनका लचीलापन नष्ट हो जाता है। फिर वे किसी नये सत्य को स्वीकार नहीं कर पाते।
कपड़े में कांटा लग गया। कोई आदमी उसे निकालता है। कांटे की पकड़ इतनी मजबूत है कि वह न केवल उस वस्त्र को ही फाड़ डालता है, अपितु निकालने वाले के हाथ को भी बींध डालता है। कुछ श्रमणोपासक कदाग्रह से ग्रस्त होते हैं। उनका कदागह छुड़ाने के लिए श्रमण उन्हें तत्त्वबोध देते हैं। वे न केवल उस तत्त्वबोध को अस्वीकार करते हैं, किन्तु तत्त्वबोध देने वाले श्रमण को दुर्वचनों से बींध डालते हैं।
98 (सू. 467)
प्रस्तुत सूत्र में एक पहेली है। इसकी एक व्याख्या अनुवाद के साथ की गई है। यह अन्य अनेक नयों से भी व्याख्येय है-
1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-श्रुत से बढ़ते हैं, सम्यग्दर्शन से हीन होते हैं।
2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-श्रुत से बढ़ते हैं, सम्यग्दर्शन और विनय से हीन होते हैं।
3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-श्रुत और चारित्र से बढ़ते हैं, सम्यग्दर्शन से हीन होते हैं।
4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-श्रुत और अनुष्ठान से बढ़ते हैं, सम्यग्दर्शन और विनय से हीन होते हैं।
1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-क्रोध से बढ़ते हैं, माया से हीन होते हैं।
2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-क्रोध से बढ़ते हैं, माया और लोभ से हीन होते हैं।
3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-क्रोध और मान से बढ़ते हैं, माया से हीन होते हैं।
4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-क्रोध और मान से बढ़ते हैं, माया और लोभ से हीन होते हैं।
1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-तृष्णा से बढ़ते हैं, आयु से हीन होते हैं।
2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-तृष्णा से बढ़ते हैं, मैत्री और करुणा से हीन होते हैं।
3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-ईर्ष्या और क्रूरता से बढ़ते हैं, मैत्री से हीन होते हैं।
4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-मैत्री और करुणा से बढ़ते हैं, ईर्ष्या और क्रूरता से हीन होते हैं।
1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-बुद्धि से बढ़ते हैं, हृदय से हीन होते हैं।
2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-बुद्धि से बढ़ते हैं, हृदय और आचार से हीन होते हैं।
3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-बुद्धि और हृदय से बढ़ते हैं, अनाचार से हीन होते हैं।
4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-बुद्धि और हृदय से बढ़ते हैं, अनाचार और अश्रद्धा से हीन होते हैं।
1. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-सन्देह से बढ़ते हैं, मैत्री से हीन होते हैं।
2. कुछ पुरुष एक से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-सन्देह से बढ़ते हैं, मैत्री और मानसिक संतुलन से हीन होते हैं।
3. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, एक से हीन होते हैं-मैत्री और मानसिक संतुलन से बढ़ते हैं, सन्देह से हीन होते हैं।
4. कुछ पुरुष दो से बढ़ते हैं, दो से हीन होते हैं-मैत्री और मानसिक संतुलन से बढ़ते हैं, सन्देह और अधैर्य से हीन होते हैं।
99 (सू. 486)
ह्रीसत्त्व और ह्रीमन:सत्त्व-इन दोनों में सत्त्व का आधार लोक-लाज है। कुछ लोग आन्तरिक सत्त्व के विचलित होने पर भी लज्जावश सत्त्व को बनाए रखते हैं, भय को प्रदर्शित नहीं करते। जो ह्रीमन:सत्त्व होता है, वह मन में सत्त्व को बनाए रखता है, किन्तु उसके शरीर में भय के लक्षण-रोमांच, कंपन आदि प्रकट हो जाते हैं।
100 शय्या प्रतिमाएं (सू. 487)
शय्या प्रतिमा का अर्थ है-संस्तार विषयक अभिग्रह। प्रथम प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट (नामोल्लेखपूर्वक संकल्पित) संस्तार मिलेगा तो ग्रहण करूंगा, दूसरा नहीं।
द्वितीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट (नामोल्लेखपूर्वक संकल्पित) संस्तार में दृष्ट को ही ग्रहण करूंगा, अदृष्ट को नहीं।
तृतीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट संस्तार यदि शय्यातर के वश में होगा तो ग्रहण करूंगा, अन्यथा नहीं।
चतुर्थ प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट संस्तार और यथासंवृत (सहज ही बिछा हुआ) मिलेगा, उसको ग्रहण करूंगा, अन्यथा नहीं।
101 वस्त्र प्रतिमाएं (सू. 488)
वस्त्र प्रतिमा का अर्थ है-वस्त्र विषयक प्रतिज्ञा।
प्रथम प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट (नामोल्लेखपूर्वक संकल्पित) वस्त्र की ही याचना करूंगा।
द्वितीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं दृष्ट वस्त्रों की ही याचना करूंगा।
तृतीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं शय्यातर के द्वारा भुक्त वस्त्रों की ही याचना करूंगा।
चतुर्थ प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं छोड़ने योग्य वस्त्रों की ही याचना करूंगा।
102 पात्र प्रतिमाएं (सू. 489)
पात्र प्रतिमा का अर्थ है-पात्र विषयक प्रतिज्ञा।
प्रथम प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं उद्दिष्ट पात्र की याचना करूंगा।
द्वितीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं दृष्ट पात्र की याचना करूंगा।
तृतीय प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं काम में लिए हुए पात्र की याचना करूंगा।
चतुर्थ प्रतिमा को पालन करने वाला मुनि निश्चय करता है कि मैं छोड़ने योग्य पात्र की याचना करूंगा।
103, 104 (सू. 491, 492)
शरीर पांच हैं-औदारिक, वैक्रिय, आहारक, तैजस और कार्मण। भिन्न-भिन्न अपेक्षाओं से इनके अनेक वर्गीकरण होते हैं।
स्थलूता और सूक्ष्मता की दृष्टि से-
| स्थूल | सूक्ष्म |
|---|---|
| औदारिक | तैजस |
| वैक्रिय | कार्मण |
| आहारक |
कारण और कार्यकी दृष्टि से-
| कारण | कार्य |
|---|---|
| कार्मण | औदारिक |
| वैक्रिय | |
| आहारक | |
| तैजस |
भववर्ती और भवान्तगामी की दृष्टि से-
| भववर्ती | भवान्तगामी |
|---|---|
| औदारिक | तैजस |
| वैक्रिय | कार्मण |
| आहारक |
साहचर्य और असाहचर्य की दृष्टि से-
| सहचारी | असहचारी |
|---|---|
| वैक्रिय | औदारिक |
| आहारक | |
| तैजस | |
| कार्मण |
औदारिक शरीर जीव के चले जाने पर भी टिका रहता और विशिष्ट में उपायों से दीर्घकाल तक टिका रह सकता है। शेष चार शरीर जीव से पृथक् होने पर अपना अस्तित्व नहीं रख पाते, तत्काल पर्यायान्तर (रूपान्तर) हो जाता है।
105 (सू. 498)
आकाश के जिस भाग में धर्मास्तिकाय और अधर्मास्तिकाय व्याप्त होते हैं, उसे लोक कहा जाता है। धर्मास्तिकाय गतितत्त्व है। इसलिए जहां धर्मास्तिकाय नहीं होता यहां जीव और पुद्गल गति नहीं कर सकते। लोक से बाहर जीव और पुद्गलों की गति नहीं होने का मुख्य हेतु निरुपग्रहता-गतितत्त्व (धर्मास्तिकाय) के आलम्बन का अभाव है। शेष तीन हेतु उसी के पूरक हैं।
रूक्ष पुद्गल लोक से बाहर नहीं जाते, यह लोकस्थिति का दसवां प्रकार है।
106-111 (सू. 499-504)
ज्ञात के अनेक अर्थ होते है-दृष्टांत, आख्यानक, उपमानमात्र और उपपत्तिमात्र।
दृष्टान्त-तर्कशास्त्र के अनुसार साधन का सद्भाव होने पर साध्य का नियमत: होना और साध्य के अभाव में साधन का नियमत: न होना-इसका कथन करने वाले निदर्शन को दृष्टान्त कहा जाता है।
आख्यानक-दो प्रकार का होता है-चरित्त और कल्पित।
चरित्त-जीवन-चरित्त से किसी बात को समझाना चरित्त ज्ञात है। जैसे-निदान दु:ख के लिए होता है यथा ब्रह्मदत्त का निदान।
कल्पित-कल्पना के द्वारा किसी तथ्य को प्रकट करना। यौवन आदि अनित्य है। यहा पदार्थ की अनित्यता को कल्पितज्ञात के द्वारा समझाया गया है। पीपल का पका पत्र गिर रहा था, उसे देख नई कोपलें हंस पड़ीं। पत्र बोला, तुम किस लिए हंस रही हो? एक दिन मैं भी तुम्हारे ही जैसा था और एक दिन आएगा, तुम भी मेरे जैसी हो जाओगी।
ज्ञाताधर्मकथा सूत्र में चरित्त और कल्पित-दोनों प्रकार के ज्ञात निरूपित हैं, इसीलिए उस अंग का नाम ज्ञाता है।
उपमानमात्र-हाथ किसलय की भांति सुकुमार हैं। इसमें किसलय की सुकुमारता से हाथ की सुकुमारता की तुलना है।
उपपत्तिमात्र-उपपत्ति ज्ञात का हेतु होती है। अभेदोपचार से ज्ञात कहा जाता है। एक व्यक्ति जौ खरीद रहा था। किसी न पूछा-'जौ किस लिए खरीद रहे हो?' उसने उत्तर दिया-'खरीदे बिना मिलता नहीं।'
आहरण-जिससे अप्रतीत अर्थ प्रतीत होता है, वह आहरण कहलाता है। पाप दु:ख के लिए होता है, ब्रह्मदत्त की भांति। इसमें दार्ष्टान्तिक अर्थ सामान्य रूप में उपनीत है।
आहरणतद्देस-दृष्टान्तार्थ के एक देश से दार्ष्टान्तिक अर्थ का उपनयन करना आहरणतद्देस कहलाता है। इसका मुंह चन्द्र जैसा है। यहां चन्द्र के सौम्यधर्म से मुख की तुलना है। चन्द्र के नेत्र, नासिका आदि नहीं है तथा वह कलंकित प्रतीत होता है। मुंह की तुलना में सब इष्ट नहीं है, इसलिए यह एकदेशीय उदाहरण है।
आहरणतद्दोस-आहरण सम्बन्धी दोष अथवा प्रसंग में साक्षात् दीखने वाला दोष अथवा साध्य विकलता आदि दोषों से युक्त आहरण को आहरणतद्दोष कहा जाता है। जैसे शब्द नित्य है, क्योंकि वह अमूर्त्त है, जैसे घट। यह दृष्टान्त का साध्य-साधन-विकल्प नाम दोष है। घट मनुष्य के द्वारा कृत होता है इसलिए वह नित्य नहीं है। यह रूप आदि धर्मयुक्त है, इसलिए अमूर्त्त भी नहीं है।
असभ्य वचनात्मक उदाहरण को भी आहरणतद्दोष कहा जाता है। मैं असत्य का सर्वथा परिहार करता हूं, जैसे-गुरु के मस्तक को काटना। यह असभ्य वचनात्मक दृष्टान्त है।
अपने साध्य को सिद्धि करते हुए दूसरे दोष को प्रस्तुत करना भी आहरणतद्दोष है, जैसे-किसी ने कहा कि लौकिक मुनि भी सत्य की वांछा करते हैं, जैसे-
वरं कूपशताद्वापी, वरं वापीशताकतु:।
वरं क्रतुशतात्पुत्र, सत्यं पुत्रशताद्वरम्॥
सौ कुंओं से एक वापी श्रेष्ठ है। सौ वापियों से एक यज्ञ श्रेष्ठ है। सौ यज्ञों से एक पुत्र श्रेष्ठ है और सौ पुत्रों से सत्य श्रेष्ठ है।
इसे श्रोता के मन में पुत्र, यज्ञ आदि संसार के कारणभूत सत्यों के प्रति धर्म कर भावना पैदा होती है, यह भी दृष्टान्त का दोष है।
उपन्यासोपानय-वादी अपने अभिमत अर्थ की सिद्धि के लिए दृष्टान्त का उपन्यास करता है, जैसे-आत्मा अकर्ता है, क्योंकि वह अमूर्त्त है, जैसे-आकाश।
ऐसा करने पर प्रतिवादी इसका खण्डन करने के लिए इसके विरुद्ध दृष्टान्त का उपन्यास करता है, जैसे-आत्मा आकाश की भांति अकर्ता है तो यह भी कहा जाता है कि आत्मा अभोक्ता है, क्योंकि वह अमूर्त्त है, जैसे-आकाश। यह विरुद्धार्थक उपन्यास है।
अपाय-इसका अर्थ है-हेय-धर्म का ज्ञापक दृष्टान्त। वह चार प्रकार का होता है। द्रव्य अपाय, क्षेत्र अपाय, काल अपाय, भाव अपाय।
द्रव्य अपाय-इसका अर्थ है-द्रव्य या द्रव्य से होने वाली अनिष्ट की प्राप्ति।
एक गांव में दो भाई रहते थे। वे धन कमाने सौराष्ट्र देश में गए। धनार्जन कर वे पुन: अपने देश लौट रहे थे। दोनों के मन में पाप समा गया। एक-दूसरे को मारने की भावना से कोई उपाय ढूंढने लगे। यह भेद प्रगट होने पर उन्होंने धन से भरी नौली को एक नदी में डाल दिया। एक मछली उसे निगल गई। वही मछली घर लाई गई। बहन ने उसका पेट चीरा। नौली देख उसका मन ललचा गया। मां ने देख लिया। दोनों में कलह हुआ। लड़की ने मां के मर्म-स्थान पर प्रहार किया। वह मर गई। वह धन उसकी मृत्यु का कारण बना। यह द्रव्य अपाय है।
क्षेत्र अपाय-क्षेत्र या क्षेत्र से होने वाला अपाय। दशार्ह हरिवंश के राजा थे। कंस ने मथुरा का विध्वंस कर डाला। राजा जरासंघ का भय बढ़ा, तब उस देश को अपाय-बहुल जानकर दशार्ह वहां से द्वारवती चले गए। यह क्षेत्र अपाय है।
काल अपाय-काल या काम से होने वाला अपाय। कृष्ण के पूछने पर अरिष्टनेमि ने कहा कि द्वारवती नगरी का नाश बारह वर्षों में द्वैपायन ऋषि द्वारा होगा। ऋषि ने जब यह सुना तब वे इसको टालने के लिए बारह वर्षों तक द्वारवती को छोड़ अन्यत्र चले गए।5 यह काल का अपाय है।
भाव अपाय-भाव से होने वाली अनिष्ट की प्राप्ति। देखें-दशवैकालिक हारिभद्रीयावृत्ति, पत्र 37-39।
उपाय-इच्छित वस्तु की प्राप्ति के लिए प्रयत्न-विक्षेप का निर्देश करने वाला दृष्टान्त। यह चार प्रकार का होता है। द्रव्य उपाय क्षेत्र उपाय, काल उपाय और भाव उपाय।
द्रव्य उपाय-किसी उपाय-विशेष से ही स्वर्ण आदि धातु प्राप्त किया जा सकता है। इसकी विधि बताने वाला धातुवाद आदि।
क्षेत्र उपाय-क्षेत्र का परिकर्म करने का उपाय। हल आदि साधन क्षेत्र को तैयार करने के उपाय है। नौका आदि समुद्र को पार करने का उपाय है।
काल उपाय-काल का ज्ञान करने का उपाय। घटिका, छाया आदि के द्वारा काल-ज्ञान करना।
भाव उपाय-मानसिक भावों को जानने का उपाय। देखें- दशवैकालिक हारिभद्रीयावृत्ति, पत्र 40-42।
स्थापना कर्म-1. जिस दृष्टान्त से पर के दूसरों का निर्देश कर स्वमत की स्थापना की जाती है, वह स्थापना कर्म कहलाता है, जैसे-सूत्रकृतांग के द्वितीय श्रुतस्कंध का पुंडरीक नाम का पहला अध्ययन।
2. प्रतिवादी द्वारा प्रस्तुत दोषों का निराकरण कर अपने मत की स्थापना करना। जैसे-एक मालाकार अपने फूल बेचने के लिए बाजार में चला जा रहा था। उसे टट्टी जाने की बाधा हुई। वह राजमार्ग पर ही बैठकर अपनी बाधा से निवृत्त हुआ। कहीं अपवाद न हो, इसलिए उसने उस मल पर फूल डाल दिए और लोगों के पूछने पर कहा कि यहां 'हिंगुशीव' नाम का देव उत्पन्न हुआ है। लोगों ने भी वहां फूल चढ़ाएं। वहां एक मन्दिर बन गया। इस दृष्टान्त में मालाकार ने प्राप्त दूषण का निराकरण कर अपने मल की स्थापना कर दी।
3. वाद काल में सहसा व्यभिचारी हेतु को प्रस्तुत कर, उसके समर्थन में जो दृष्टान्त दिया जाता है, उसे स्थापना कर्म कहते हैं।
प्रत्युत्पन्नविनाशी-तत्काल उत्पन्न किसी दोष के निराकरण के लिए किया जाने वाला दृष्टान्त।
एक गांव में एक वणिक् परिवार रहता था। उसके अनेक पुत्रियां और पुत्र-वधुएं थीं। एक बार नृत्यमंडली उस घर के पास ठहरी। घर की नारियां उन गंधर्वों में आसक्त हो गई। बनिए ने यह जाना। उसने उपाय से उन गन्धर्वों के नृत्य में विध्न उपस्थित करना प्रारम्भ किया। उन्होंने राजा से शिकायत की। राजा ने बनिए को बुलाया। बनियां बोला-मैं तो अपना काम करता हूं, प्रतिदिन इस समय पूजा करता हूं। तब राजा ने उन गन्धर्वों को अन्यत्र जाने का आदेश दे दिया। पूरे विवरण के लिए देखें-दशवैकालिक हारिभद्रीया वृत्ति, पत्र 45।
1. अउशिष्टि-सद्गुणों के कथन से किसी वस्तु को पुष्ट करना। 'यह करो'-इस प्रकार जहां कहा जाता है, उसे अनुशिष्टि कहते हैं। जैसे-सुभद्रा ने अपने आरोप को निर्मल करने के लिए चालनी से पानी खींचकर चम्पा नगरी के नगर द्वारों को खोला, तब वहां के महाजनों ने 'यह शीलवती है' ऐसा अनुशासन-कथन किया था।
2. उपालम्भ-अपराध करने वाले शिष्यों को उपालम्भ देना। जैसे- विकाल वेला में स्थान पर आने से आर्या चन्दना ने साध्वी मृगावती को उपालम्भ दिया था।
3. पृछा-जिसमें क्या, कैसे, किसने आदि प्रश्नों का समावेश हो, वह दृष्टान्त। जिस प्रकार कोशिक ने भगवान महावीर से प्रश्न किए थे।
कोणिक श्रेणिक का पुत्र था। एक बार उसने भगवान् महावीर से पूछा-भंते! चक्रवर्ती मरुधर कहां जाते हैं? भगवान् ने कहा-सातवीं नरक में। उसने पूछा मैं कहां जाऊंगा? भगवान् ने कहा-छठी नरक में, उसने फिर पूछा-भंते! मैं सातवीं नरक में क्यों नहीं जाऊंगा? भगवान् ने कहा-चक्रवर्ती सातवीं नरक में जाते हैं। उसने कहा-क्या मैं चक्रवर्ती नहीं हूं? मेरे पास तो चक्रवर्ती की भांति हाथी-घोड़े आदि हैं। भगवान् बोले-तेरे पर रत्ननिधि नहीं है। यह सुनकर कोशिक कृत्रिम रत्न तैयार करवा कर भरत क्षेत्र को जीतने चला। वैताढ्य के गुफाद्वार पर कृतमालिक यक्ष ने उसे मार डाला। वह छठी नरक में गया।
यह पृच्छा ज्ञात उदाहरण है।
4. निश्रावचन-किसी के माध्यम से दूसरे को प्रबोध देना। भगवान् महावीर ने गौतम के माध्यम से दूसरे अनेक शिष्यों को प्रबोध दिया है। उत्तराध्ययन का द्रुमपत्रक अध्ययन इसका उदाहरण है-
आहरणतद्दोष के चार प्रकार हैं-
1. अधर्मयुक्त-जो दृष्टान्त सुनने वाले के मन में अधर्म-बुद्धि पैदा करता है। किसी के पुत्र को मकोड़े ने काट खाया। उसके पिता ने सारे मकोड़े के बिलों में गर्म जल डलवा कर उनका नाश कर दिया। चाणक्य ने यह सुना। उसके मन में अधर्म-बुद्धि उत्पन्न हुई और उसने भी उपाय से सभी चोरों को विष देकर मरवा दिया।
2. प्रतिलोम-प्रतिकूलता का बोध देने वाला दृष्टान्त। इस प्रकार के दृष्टान्त का दूषण यह है कि वह श्रोता में दूसरों का अपकार करने की बुद्धि उत्पन्न करता है।
3. आत्मोपनीत-जो दृष्टान्त परमत को दूषित करने के लिए दिया जाता है, किन्तु वह अपने इष्ट मत को ही दूषित कर देता है, जैसे- एक बार एक राजा ने पिंगल नाम के शिल्पी से तालाब के टूटने का कारण पूछा। उसने कहा-राजन्! जहां तालाब टूटा है वहां यदि अमुक-अमुक गुण वाले पुरुष को जीवित गाड़ा जाए, तो यह तालाब कभी नहीं टूटेगा। राजा ने अमात्य से ऐसे पुरुष को ढूंढने की आज्ञा दी। अमात्य ने कहा-राजन्! यह पिंगल उक्त गुणों से युक्त हैं। राजा ने उस पिंगल को वहां जीवित गड़वा दिया। पिंगल ने जो बात कही, वह उसी पर लागू हो गई।
4. दुरुपनीत-जिस दृष्टान्त का उपसंहार (निरुपण) दोष पूर्ण हो अथवा वैसा दृष्टान्त जो साध्य के लिए अनुपयोगी और स्वमत दूषित करने वाला हो, जैसे-
एक परिव्राजक जाल लेकर मछलियां पकड़ने जा रहा था। रास्ते में एक धूर्त मिला। उसने कुछ पूछा और परिव्राजक ने असंगत उत्तर देकर अपने-आप को दूषित व्यक्ति प्रमाणित कर दिया।
एक व्यक्ति ने परिव्राजक के कन्धे पर रखे हुए जाल को देखकर पूछा-महराज! आपकी कंधा छिद्रवाली क्यों है?
परिव्राजक-यह मछली पकड़ने का जाल है।
व्यक्ति-तुम मछलियां खाते हो?
परि0-मैं मदिरा के साथ मछलियां खाता हूं।
व्यक्ति-तुम मदिरा पीते हो?
परि0-अकेला नहीं पीता, वेश्या के साथ पीता हूं।
व्यक्ति-तुम वेश्या के पास भी जाते हो? तुम धन कहां से लाते हो?
परि0-शत्रुओं की हत्या करके।
व्यक्ति-तुम्हारे शत्रु कौन है?
परि0-जिनके घर में सेंध लगाता हूं।
व्यक्ति-तुम चोरी भी करते हो?
परि0-हां, जुआ खेलने के लिए धन चाहिए।
व्यक्ति-अरे, तुम जुआरी भी हो?
परि0-हां, क्यों नहीं? मैं दासी का पुत्र हूं, इसलिए जुआ खेलता हूं।
व्यक्ति ने सामान्य बात पूछी। किन्तु परिव्राजक उसको संक्षिप्त उत्तर न दे सका। अत: अन्त में उसकी पोपलीला खुल गई।
तद्वस्तुक-किसी ने कहा-समुद्र तट पर एक बड़ा वृक्ष है। उसकी शाखाएं जल और स्थल दोनों पर है। उसके जो पत्ते जल से गिरते हैं वे जलचर जीव हो जाते हैं और जो स्थल में गिर जाते हैं वे स्थलचर जीव हो जाते हैं।
यह सुन दूसरे आदमी ने उसकी बात का विघटन करते हुए कहा-जो जल और स्थल के बीच में गिरते हैं, उनका क्या होता है?
प्रथम व्यक्ति के द्वारा उपन्यस्त वस्तु को पकड़कर उसका विघटन करना तद्वस्तुक नाम का उपन्यासोपनय होता है। इसे दृष्टान्त के आकार में इस प्रकार प्रस्तुत किया जा सकता है-जल और स्थल में पतित पत्र जलचर और स्थलचर जीव नहीं होते, जैसे-जल और स्थल के बीच में पतित पत्र जलचर और स्थलचर का मिश्रित रूप होना चाहिए। ऐसा होता नहीं है, इसलिए यह बात मिथ्या है।
इसका दूसरा उदाहरण यह हो सकता है-जीव नित्य है, क्योंकि वह अमूर्त्त है, जैसे-अकाश। वादी द्वारा इस स्थापना के पश्चात् प्रतिवादी इसका निरसन करता है-जीव अनित्य है, क्योंकि वह अमूर्त्त है, जैसे-धर्म।
तदन्यवस्तुक-इसमें वस्तु का परिवर्तन कर वादी के मत का विघटन किया जाता है। जल में पतित पत्र जलचर और स्थल में पतित पत्र स्थलचर हो जाते हैं। ऐसा कहने पर दूसरा व्यक्ति चाहता है-गिरे हुए पत्र ही जलचर और स्थलचर बनते हैं। कोई आदमी उन्हें गिराकर खाए तो या ले जाए उनका क्या होगा? क्या वे मनुष्य शरीर के आश्रित जीव बनेंगे? ऐसा नहीं होता, इसलिए वह भी नहीं होता।
एक व्यक्ति ने यह घोषणा की जो व्यक्ति मुझे अपूर्व बात सुनाएगा, उसे मैं लाख रुपए के मूल्य का कटोरा दूंगा। इस घोषाणा से पे्ररित हो बहुत लोग आए और उन्होंने नई-नई बातें सुनाई। उसकी धारणा-शक्ति प्रबल थी। वह जो भी सुनता उसे धारण कर लेता। फिर सुनाने वालों से कहा-यह अपूर्व नहीं है। इसे मैं पहल से ही जानता हूं। इस प्रकार वह आने वालों को निराश लौटा देता। एक सिद्ध पुत्र आया। उसने कहा-
तुज्झ पिया मज्झ पिउणी, धरिइ अणूणयं सयमहस्सं।
जइ सुय पुव्वं विज्जउ, अह न सुयं, खोरयं देहिं॥1॥
तेरा पिता मेरे पिता के लाख रुपये धारण कर रहा है। यदि यह श्रुत पूर्व है तो वे लाख रुपए लौटाओ और यदि यह श्रुत पूर्व नहीं है तो लक्ष मूल्य का कटोरा दो।
यह प्रतिछलात्मक आहरण है।
हेतु-किसी ने पूछा-तुम किस लिए प्रव्रज्या का पालन कर रहे हो? मुनि ने कहा-उसके बिना मोक्ष नहीं होता, इसलिए कर रहा हूं।
मुनि ने पूछा-तुम अनाज किस लिए खरीद रहे हो? वह बोला-खरीदे बिना वह मिलता नहीं।
मुनि बोले-खरीदे बिना अनाज नहीं मिलता इसलिए तुम खरीद रहे हो। इसी प्रकार प्रव्रज्या के बिना मोक्ष नहीं मिलता, इसलिए मैं प्रव्रज्या का पालन कर रहा हूं।
यापक-इसमें वादी समय का यापन करता है। वृत्तिकार ने यहां एक उदाहरण प्रस्तुत किया है-
एक स्त्री अपने पति से सन्तुष्ट नहीं थी। वह किसी जार पुरुष के साथ प्रेम करती थी। घर में पति रहने से उसके कार्य में वह बाधक-स्वरूप था। उसने एक उपाय सोचा। पति को उष्ट्र का लिंड (मल, मींगणा) देकर कहा-प्रत्येक मीगणा एक-एक रुपए में बेचना। इससे कम किसी को मत देना। ऐसी शिक्षा दे उसको उज्जयिनी भेज दिया। पीछे से निर्भय होकर जार के साथ भोग करती रही। समय को बिताने के लिए पति को दूर स्थान पर भेज दिया। ऊंट का लिंड एक रुपए में बेचने में उसे काफी समय लग गया। इस प्रकार उसने कालयापना की।
हेतु के पीछे बहुत विशेषण लगाने से प्रतिवादी वाच्य को जल्दी नहीं समझ पाता। यथा, वायु सचेतन होती है, दूसरे की प्रेरणा से तिर्यग् और अनियत चलती है, गतिमान होने से, जैसे-गाय का शरीर। यहां प्रतिवादी जल्दी से अनेकान्तिक आदि दोष बताने में समर्थ नहीं होता। अथवा अप्रतीत व्याप्ति के द्वारा व्याप्ति-साधक अन्य प्रमाणों से शीघ्रता से साध्य की प्रतीति नहीं कर सकता। अपितु साध्य की प्रतीति में कालक्षेप होता है, जैसे-बौद्धों की मान्यता के अनुसार वस्तु क्षणिक है, सत्त्व होने के कारण। सत्त्व हेतु सुनते ही प्रतिवादी को क्षणिकत्व का ज्ञान नहीं होता, क्योंकि सत्त्व अर्थ-क्रियाकारी होता है। यदि सत्त्व अर्थ-क्रियावादी न माना जाए तो वन्ध्या का पुत्र भी सत्त्व कहलाएगा। नित्य वस्तु एक रूप होती है, उसमें अर्थ-क्रिया न होकर क्रम से होती है और न एक साथ होती है। इसलिए क्षण से भिन्न वस्तु में अर्थ क्रिया कारित्व नहीं होता। इस प्रकार क्षणिक ही अर्थ-क्रियाकारी होता है। यह जो सत्त्व लक्षण वाला हेतु है, वह साध्य की सिद्धि में काल का यापन करता है।
स्थापना-साध्य को शीघ्र स्थापित करने वाला हेतु। वृत्तिकार ने इसके समर्थन में एक लोक के मध्य का उदाहरण प्रस्तुत किया है-एक धूर्त परिव्राजक लोगों से कहता कि लोक के मध्य भाग में देने से अधिक फल होता है और लोक का मध्य मैं ही जानता हूं। गांव-गांव में जाता और हर गांव में लोक का मध्य-स्थापित कर लोगों को ठगता। इस प्रकार माया से अपना काम बनाता। एक गांव में एक श्रावक ने पूछा-लोक का मध्य एक ही होता है, गांव-गांव में नहीं होता। इस प्रकार उसकी असत्यता को पकड़ लिया और कहा-तुम्हारे द्वारा बताया गया लोक का मध्य मध्य नहीं है। यहां अग्नि है, धुआं होने के कारण एक धूम हेतु से साध्य अग्नि का ज्ञान शीघ्र हो जाता है। दूसरा पक्ष-वस्तु नित्यानित्य है, द्रव्य और पर्याय की अपेक्षा से। उसी प्रकार प्रतीत द्रव्य की अपेक्षा से नित्य और पर्याय की अपेक्षा से अनित्य है।
व्यंसक-जो हेतु दूसरे को व्यामूढ बना देता है, उसे व्यंसक कहा जाता है।
एक व्यक्ति अनाज से भरी गाड़ी लेकर नगर में प्रवेश कर रहा था। रास्ते में उसे एक मरी हुई तित्तरी मिलीं। उसने उसे गाड़ी पर रख दिया। नगर में एक धूर्त मिला। उसने गाड़ीवान से कहा-'शकट-तित्तरी कितने में दोगे? गाड़ीवान ने सोचा कि यह गाड़ी पर रखी हुई तित्तरी को मोल पूछ रहा है। उसने कहा-तर्पणालोडित सत्तुओं के मोल पर इसे दूंगा।' उस धूर्त ने दो-बार व्यक्तियों को साक्षी रखा और सत्तूओं के मोल पर तित्तरी सहित गाड़ी लेकर चलने लगा। गाड़ीवान ने प्रतिषेध किया। धूर्त ने कहा-इसने शकट-तित्तरी बेची है। अत: गाड़ी सहित तित्तरी मेरी होती है। गाड़ीवान विषण्ण हो गया।' यहां 'शकट-तित्तरी' यह व्यंसक दूसरों को भ्रम में डालने वाला हेतु है।
लूषक-व्यंसक हेतु के द्वारा आपावित्त दूषण का उसी प्रकार के हेतु से निराकरण करना।
शाकटिक ने धूर्त से कहा-मुझे तर्पणालोडित सत्तू दो। वह धूर्त उसे घर ले गया और अपनी भार्या से कहा-इसे सत्तू आलोडित कर दो। वह वैसा करने लगीं। तब शाकटिक उस स्त्री का हाथ पकड़कर उसे ले जाने लगा। धूर्त ने प्रतिरोध किया। शाकटिक ने कहा-मैंने शकट-तित्तरी तर्पणालोडित सत्तूओं के मोल बेची थी। मैं उसे ही ले जा रहा हूं। तू ने ही ऐसा कहा था। धूर्त अवाक् रह गया। शाकटिक द्वारा दिया गया लूषक था। उस हेतु ने उसे धूर्त के हेतु को नष्ट कर दिया।
112 (सू. 504)
प्रस्तुत सूत्र में हेतु शब्द का दो अर्थों में प्रयोग किया गया है-
1. प्रमाण
2. अनुमानांग-जिसके बिना साध्य की सिद्धि निश्चित रूप से न हो सके, वैसा साधन। यह अनुमान-प्रमाण का एक अंग है।
प्रस्तुत सूत्र के तीन अनुच्छेद हैं। तीसरे अनुच्छेद में अनुमानांग हेतु प्रतिपादित है। प्रथम अनुच्छेद में वाद-काल में प्रयुक्त किए जाने वाले हेतु का वर्गीकरण है। द्वितीय अनुच्छेद में प्रमाण का निरूपण है। ज्ञेय के बोध में ज्ञान ही साधकतम होता है। उसी का नाम प्रमाण है। ज्ञान साधकतम होता है। इसीलिए उसे हेतु (साधन-वचन) कहा गया है।
आगम-साहित्य में प्रमाण के दो वर्गीकरण प्राप्त होते हैं-एक नंदी का और दूसरा अनुयोगद्वार का। नंदी का वर्गीकरण दूसरे स्थान में संगृहीत है। अनुयोगद्वार का वर्गीकरण यहां संगृहीत है। प्रथम वर्गीकरण जैन परम्परानुसारी है और इस वर्गीकरण पर न्यायदर्शन का प्रमाण है।
हेतु दो प्रकार के होते हैं-उपलब्धिहेतु (अस्तिहेतु)। ये दोनों दो-दो प्रकार के होते हैं।
1. विधिसाधक उपलब्धिहेतु।
2. निषेधसाधक उपलब्धिहेतु।
1. निषेधसाधक अनुपलब्धिहेतु।
2. विधिसाधक अनुपलब्धिहेतु।
प्रमाणनयतत्त्वालोक के अनुसार इनका स्वरूप इस प्रकार है-
1. विधिसाधक उपलब्धिहेतु-विधिसाधक विधि हेतु-
साध्य से अविरुद्ध रूप में उपलब्ध होने के कारण को हेतु साध्य की सत्ता को सिद्ध करता है, वह अविरुद्धोपलब्धि कहलाता है।
अविरुद्ध उपलब्धि के छह प्रकार हैं-
1. अविरुद्ध-व्याप्य-उपलब्धि-
साध्य-शब्द परिणामी है।
हेतु-क्योंकि वह प्रत्यय-जन्य है। यहां प्रयत्न-जन्यत्व व्याप्य है। यह परिणामित्व से अविरुद्ध है। इसलिए प्रयत्न-जन्यत्व से शब्द का परिणामित्व सिद्ध होता है।
2. अविरुद्ध-कार्य उपलब्धि-
साध्य-इस पर्वत पर अग्नि है।
हेतु-क्योंकि धुआं है।
धुआं अग्नि का कार्य है। वह अग्नि से अविरुद्ध है। इसीलिए धूम-कार्य से पर्वत पर ही अग्नि की सिद्धि होती है।
3. अविरुद्ध-कारण-उपलब्धि-
साध्य-वर्षा होगी।
हेुत-क्योंकि विशिष्ट प्रकार के बादल मंडरा रहे हैं।
बादलों की विशिष्ट-प्रकारता वर्षा का कारण है और उसका विरोधी नहीं है।
4. अविरुद्ध-पूर्वचल-उपलब्धि-
साध्य-एक मुहुर्त्त के बाद शिष्य नक्षत्र का उदय होगा।
हेतु-क्योंकि पुनर्वसु का उदय हो चुका है।
'पुनर्वसु का उदय' यह हेतु 'तिष्योदय' साध्य का पूर्वचर है और उसका विरोधी नहीं है।
5. अविरुद्ध-उत्तरचर-उपलब्धि-
साध्य-एक मुहूर्त्त पहले पूर्वा-फाल्गुनी के उदय का निश्चित उत्तरवर्ती है।
6. अविरुद्ध-सहचर-उपलब्धि-
साध्य-इस आम में रूप-विक्षेप है।
हेतु-क्योंकि रस-विशेष अस्वाद्यमान है।
यहां रस (हेतु) रूप (साध्य) का नित्य सहचारी है।
2. निषेध-साधक उपलब्धि हेतु-निषेधात्मक विधिहेतु-
साध्य से विरुद्ध होने के कारण जो हेतु उसके अभाव को सिद्ध करता है, वह विरुद्धोपलब्धि कहलाता है। विरुद्धोपलब्धि के सात प्रकार हैं-
1. स्वभाव-विरुद्ध-उपलब्घि
साध्य-सर्वथा एकान्त नहीं है।
हेतु-क्योंकि अनेकान्त उपलब्ध हो रहा है।
अनेकान्त-एकान्त स्वभाव के विरुद्ध है।
2. विरुद्ध-व्याप्य-उपलब्धि
साध्य-इस पुरुष का तत्त्व में निश्चय नहीं है।
हेतु-क्योंकि संदेह है।
'संदेह है' यह निश्चय नहीं हैं इसका व्याप्य है इसलिए संदेह-दशा में निश्चय का अभाव होगा। ये दोनों विरोधी हैं।
3. विरुद्ध-कार्य-उपलब्धि-
साध्य-इस पुरुष का क्रोध शान्त नहीं हुआ है।
हेतु-क्योंकि मुख-विकार हो रहा है।
मुख-विकार क्रोध की विरोधी वस्तु का कार्य है।
4. विरुद्ध-कारण-उपलब्धि-
साध्य-यह महर्षि असत्य नहीं बोलता।
हेतु-क्योंकि इसका ज्ञान राग-द्वेष की कलुषता से रहित है।
यहां असत्य-वचन का विरोधी सत्य-वचन है और उसका कारण राग-द्वेष रहित ज्ञान सम्पन्न होता है।
5. अविरुद्ध-पूर्वचर-उपलब्धि-
साध्य-एक मुहूर्त्त के पश्चात् पुष्य नक्षत्र का उदय नहीं होगा।
हेतु-क्योंकि अभी रोहिणी का उदय है।
यहां प्रतिप्रेक्ष्य पुष्य नक्षत्र के उदय से विरुद्ध पूर्वचर रोहिणी नक्षत्र के उदय कर उपलब्धि है। रोहिणी के पश्चात् मृगशीर्ष, आर्द्रा, और पुनर्वसु का उदय होता है। फिर पुष्य का उदय होता है।
6. विरुद्ध-उत्तरचर-उपलब्धि-
साध्य-एक मुहूर्त्त के पहले मृगशिर का उदय नहीं हुआ था।
हेतु-क्योंकि अभी पूर्वा-फाल्गुनी का उदय है।
यहां मृगशीर्ष का उदय प्रतिप्रेक्ष्य है। पूर्वी फाल्गुनी का उदय उसका विरोधी है। मृगशिरा के पश्चात् क्रमश: आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, अश्लेषा मघा और पूर्वा-फाल्गुनी का उदय होता है।
7. विरुद्ध-सहचर-उपलब्धि-
साध्य-इसे मिथ्या ज्ञान नहीं है।
हेतु-क्योंकि सम्यग्दर्शन है।
मिथ्याज्ञान और सम्यग्दर्शन एक साथ नहीं रह सकते-
1. निषेध-साधक-अनुपलब्धि-हेतु-निषेध-साधक निषेधहेतु-
प्रतिषेध्य से अविरुद्ध होने के कारण जो हेतु उसका प्रतिषेध्य सिद्ध करता है, वह अविरुद्धानुपलब्धि कहलाता है। अविरुद्धानुपलब्धि के सात प्रकार हैं-
1. अविरुद्ध-स्वभाव-अनुपलब्धि-
साध्य-यहां घट नहीं है।
हेतु-क्योंकि उसका दृश्य स्वभाव उपलब्ध नहीं हो रहा है।
चक्षु का विपक्ष होना घट का स्वभाव है। यहां इन अविरुद्ध स्वभाव से ही प्रतिषेध्य का प्रतिषेध है।
2. विरुद्ध-व्यापक-अनुपलब्धि-
साध्य-यहां पनस नहीं है।
हेतु-क्योंकि वृक्ष नहीं है।
वृक्ष व्यापक है, पनस व्याप्य। यह व्यापक की अनुपलब्धि में व्यापक का प्रतिषेध है।
3. विरुद्ध-कार्य-अनुपलब्धि-
साध्य-यहां अप्रतिहत शक्ति वाले बीज नहीं है।
हेतु-क्योंकि अंकुर नहीं दीख रहे हैं।
यह अविरोधी कार्य की अनुपलब्धि के कारण का प्रतिषेध है।
4. अविरुद्ध-कारण-अनुपलब्धि-
साध्य-इस व्यक्ति में प्रशमभाव नहीं है।
हेतु-क्योंकि इसे सम्यग्दर्शन प्राप्त नहीं हुआ है।
प्रशमभाव-सम्यग्दर्शन का कार्य है। यह कारण के अभाव में कार्य का प्रतिषेध है।
5. विरुद्ध-पूर्वचर-अनुपलब्धि-
साध्य-एक मुहुर्त्त के पश्चात् स्वाति का उदय नहीं होगा।
हेतु-क्योंकि अभी चित्रा का उदय नहीं है।
6. विरुद्ध-उत्तरचर-अनुपलब्धि-
साध्य-एक मुहूर्त्त पहले पूर्वभाद्रपदा का उदय नहीं हुआ था।
यह उत्तरभाद्रपदा के उत्तरवर्ती उदय के अभाव के द्वारा पूर्वभाद्रपदा के पूर्ववर्ती उदय का प्रतिषेध है।
7. अविरुद्ध-सहचर-अनुपलब्धि-
साध्य-इसे सम्यग्ज्ञान प्राप्त नहीं है।
हेतु-क्योंकि सम्यग्ज्ञान नहीं है।
सम्यग्ज्ञान और सम्यग्दर्शन दोनों नियत सहचारी है। इसलिए यह एक के अभाव में दूसरे का प्रतिषेध है।
2. विधि-साधक अनुपलब्धि-हेतु-विधि-साधक निषेध हेतु-
साध्य के विरुद्ध रूप की उपलब्धि होने के कारण जा हेतु उसकी सत्ता को सिद्ध करता है, वह विरुद्धानुपलब्धि कहलाता है। विरुद्धानुपलब्धि हेतु के पांच प्रकार हैं-
1. विरुद्ध-कार्य-अनुपलब्धि-
साध्य-इसके शरीर में रोग है।
हेतु-क्योंकि स्वस्थ प्रवृतियां नहीं मिल रही हैं। स्वस्थ प्रवृत्तियों का भाव रोग-विरोधी कार्य है। उसकी यहां अनुपलब्धि है।
2. विरुद्ध-कारण-अनुपलब्धि-
साध्य-यह मनुष्य कष्ट में फंसा हुआ है।
हेतु-क्योंकि इसे इष्ट का संयोग नहीं मिल रहा है। कष्ट के भाव का विरोधी कारण इष्ट संयोग है, वह यहां अनुपलब्ध है।
3. विरुद्ध-स्वभाव-अनुपलब्धि-
साध्य-वस्तु समूह अनेकान्तात्मक है।
हेतु-क्योंकि एकान्त स्वभाव ही अनुपलब्धि है।
4. विरुद्ध-व्यापक-अनुपलब्धि-
साध्य-यहां छाया है।
हेतु-क्योंकि उष्णता नहीं है।
5. विरुद्ध-सहचर-अनुपलब्धि-
साध्य-इसे मिथ्या ज्ञान प्राप्त है।
हेतु-क्योंकि इसे सम्यग्ज्ञान प्राप्त नहीं है।
113 (सू. 511)
प्रस्तुत सूत्र में तिर्यञ्चजाति के आहार के प्रकार निर्दिष्ट है। उनका जो आहार सुखभक्ष्य सुखपरिणाम वाला होता है, उसे कंक के आहार की उपमा से समझाया गया है। कंक नाम का पक्षी दुर्जर आहार को भी सुख से खाता है और वह उसके सुख से पच जाता है। उसका जो आहार तत्काल निगल जाने वाला होता है, उसे बिल में प्रविष्ट होती हुई वस्तु की उपमा के द्वारा समझाया गया है।
114 (सू. 514)
आशी का अर्थ दाढ (दंष्ट्रा) है। जिसकी दाढ में विष होता है, वह आशीविष कहलाता है। वह दो प्रकार का होता है-
1. कर्म-आशीविष (कर्म से आशीविष)
2. जाति-आशीविष (जाति से आशीविष)।
115 (सू. 527)
वृत्तिकार ने इसके दो संस्कृत रूप दिए हैं-प्रविभावयिता और प्रविभाजयिता। इसके अनुसार प्रस्तुत सूत्र के दो अर्थ फलित होते हैं-
1. कुछ पुरुष आख्यायक (प्रज्ञापना) होते हैं, किन्तु उदार क्रिया और प्रतिभा आदि गुणों से रहित होने के कारण धर्मशासन के प्रविभावयिता (प्रविभावक) नहीं होते।
2. कुछ पुरुष सूत्र-पाठ के आख्यायक होते हैं, किन्तु अर्थ के प्रविभाजयिता (विवेचक) नहीं होते।
प्रविभावक का अर्थ हिंसा से विरमण या आचरण भी हो सकता है। इस अर्थ के आधार पर प्रस्तुत सूत्र का अर्थ इस प्रकार होगा-
1. कुछ पुरुष वक्ता होते हैं, किन्तु आचारवान् नहीं होते।
2. कुछ पुरुष आचारवान् होते हैं, किन्तु वक्ता नहीं होते।
3. कुछ पुरुष वक्ता भी होते हैं, और आचारवान् भी होते हैं।
4. कुछ पुरुष न वक्ता होते हैं, न आचारवान् ही होते हैं।
116 (सू. 530)
इस वर्गीकरण में भगवान् महावीर के समसामयिक सभी धार्मिक मतवादों का समावेश होता है। वृत्तिकार ने क्रियावादियों को आस्तिक और अक्रियावादियों को नास्तिक कहा है। किन्तु यह ऐकान्तिक निरूपण नहीं है। अक्रियावादी भी आस्तिक होते हैं। विशेष जानकारी के लिए देखें-उत्तरज्झयणाणि 18/23 का टिप्पण।
प्रस्तुत आलापक में नरक और स्वर्ग में भी चार वादि-समवसरणों का अस्तित्व प्रतिपादित किया है, यह उल्लेखनीय बात है।
117 (सू. 541)
करण्डक-वस्त्र, आभरण आदि रखने का एक भाजन। यह वंश-सलाका को गूंथकर बनाया जाता है। इसके मुख की ऊंचाई कम और चौड़ाई अधिक होती है। प्रस्तुत सूत्र में करण्डक की उपमा के द्वारा आचार्य के विभिन्न कोटियों का प्रतिपादन किया गया है।
श्वपाक-करण्डक में चमड़े का काम करने के उपकरण रहते हैं, इसलिए वह असार (सार-रहित) होता है।
वेश्या-करण्डक-लाक्षायुक्त स्वर्णाभरणों से भरा होता है, इसलिए वह श्वपाक-करण्डक की अपेक्षा सार होता है।
गृहपति-करण्डक-विशिष्ट मणि और स्वर्णाभरणों से भरा होने के कारण गृहपति-करण्डक की अपेक्षा सारतर होता है।
राज-करण्डक-अमूल्य रत्नों से भूत होने के कारण गृहपति-करण्डक की अपेक्षा सारतम होता है।
इसी प्रकार कुछ आचार्य श्रुत-विकल और आचार-विकल होते हैं, वे श्वपाक-करण्डक के समान असार (सार रहित) होते हैं।
कुछ आचार्य अल्पश्रुत होने पर भी वाणी के आडम्बर से मुग्धजनों को प्रभावित करने वाले होते हैं, उनकी तुलना वेश्या-करण्डक से की गई है।
कुछ आचार्य स्व-समय और पर-समय के ज्ञाता और आचार-सम्पन्न होत हैं, उनकी तुलना गृहपति-करण्डक से की गई है।
कुछ आचार्य सर्वगुण सम्पन्न होते हैं, वे राज-करण्डक के समान सारतम होते हैं।
118 (सू. 545)
मोम का गोला मृदु, लाख का गोला कठिन, काष्ठ का गोला कठिनतर और मिट्टी का गोला कठिनतम होता है। उसी प्रकार सत्त्व की तरतमता के कारण कष्ट सहने में कुछ पुरुष मृदु, कुछ पुरुष दृढ़, कुछ पुरुष दृढ़तर और कुछ पुरुष दृढ़तम होते हैं।
आचार्य भिक्षु ने इस दृष्टांत को बड़े रोचक ढंग से विकसित किया है-
चार व्यक्ति साधुओं के पास गए। उसका उपदेश सुन वे धर्म से अनुरक्त हो गए और मन वैराग्य से भर गया। जब वे बाहर आए तो कुछ लोग उनकी आलोचना करने लगे कि तुम व्यर्थ ही भीतर जाकर बैठ गए, केवल समय ही गंवाया। जैसे-मोम का गोला सूर्य के ताप से पिघल जाता है वैसे ही उन चारों में से एक व्यक्ति ऐसी आलोचना सुन धर्म में विरक्त हो गया।
शेष तीन व्यक्ति आलोचना करले वालों को उत्तर देकर अपने-अपने घर चले गए। घर में माता-पिता के सम्मुख धर्म की चर्चा की तो उन्होंने कठोर शब्दों में अपने पुत्रों को उपालंभ दिया और कहा-अपनी-अपनी स्त्री को लेकर हमारे घर से चले जाओ! तीनों में से एक घबरा गया। अपनी माता से कहा-तू मेरे जन्म की दाता है, तुझे छोड़ मैं साधुओं के पास नहीं जाऊंगा। सूर्य के ताप से न पिघलने वाला लाख का गोला अग्नि के ताप से पिघल गया।
शेष दो व्यक्ति अपने माता-पिता के पास दृढ़ रहे, घबराए नहीं। फिर दोनों अपनी-अपनी पत्नी के पास गए। पत्नी उनकी बात सुन बौखला उठी। डराते हुए पति को कहा-लो संभालो, अपने बच्चे और यह लो अपना घर। मैं तो कुएं में गिरकर मर जाऊंगी। मुझसे ये बच्चे नहीं संभाले जाते। पत्नी के ये शब्द सुन दो में से एक घबरा गया और बोला-अगर यह मर जाएगी तो सगे-संबंधियों में अच्छी नहीं लगेगी। इसलिए, नारी से घबराकर धर्म से विरक्त हो गया। वह उठना-बैठना आदि सारा कार्य स्त्री के आदेश से करने लगा। सूर्य और अग्नि के ताप से न पिघलने वाला काष्ठ का गोला अग्नि में जलकर राख हो गया।
मैं जहर खाकर मर जाऊंगी। फिर देखूंगी तुम आनंद से कैसे रहोगे-स्त्री के द्वारा ऐसा डराने पर भी चौथा व्यक्ति डरा नहीं। वह अपने विचार में दृढ़ रहा और उसे करारा जवाब देता गया। मिट्टी का गोला अग्नि में ज्यों-ज्यों तपता है त्यों-त्यों लाल होता जाता है।
119 (सू. 546)
लोहे का गोला गुरु, त्रपु का गोला गुरुतर, ताम्बे का गोला गुरुतम और सीसे का गोला अत्यन्त गुरु होता है। इसी प्रकार संवेदना, संस्कार या धर्म के भार की दृष्टि से कुछ पुरुष गुरु, कुछ पुरुष गुरुतर, कुछ पुरुष गुरुतम और कुछ पुरुष अत्यन्त गुरु होते हैं।
स्नेह भार की दृष्टि से भी इसकी व्याख्या की जा सकती है। पिता के प्रति स्नेहभार गुरु, माता के प्रति गुरुतर, पुत्र के प्रति गुरुतम और पत्नी के प्रति अत्यन्त गुरु होता है।
120 (सू. 547)
प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या गुण या मूल्य की दृष्टि से की जा सकती है। चांदी का गोला अल्प गुण या अल्प मूल्यवाला होता है। सोने का गोला अधिक गुण या अधिक मूल्यवाला होता है। रत्न का गोला अधिकतर गुण या अधिकतर मूल्यवान होता है। वज्ररत्न (हीरे) का गोला अधिकतम गुण या अधिकतम मूल्यवान होता है। इसी प्रकार समृद्धि, गुण या जीवनमूल्यों की दृष्टि से पुरुषों में भी तरतमता होती है।
जिस मनुष्य की बुद्धि निर्मल होती है, वह चांदी के समान होता है। जिस मनुष्य में बुद्धि और आचार दोनों की चमक होती है, वह सोने के गोले के समान होता है। जिस मनुष्य में बुद्धि, आचार और पराक्रम तीनों होते हैं वह रत्न के गोले के समान होता है। जिस मनुष्य में बुद्धि, आचार, पराक्रम और सहानुभूति चारों होते हैं, वह वज्ररत्न के गोले के समान होता है।
121 (सू. 548)
असिपत्र की धार तेज होती है। वह छेद्य वस्तु को तुरंत छेद डालता है। जो पुरुष स्नेह-भाव को तुरंत छेद डालता है, उसकी तुलना असिपत्र से की गई है। जैसे अन्य ने अपनी पत्नी के एक वचन से प्रेरित हो तुरंत स्नेह-बंध छेद डाला।
करपत्र (करीत) छेद्य वस्तु को कालक्षेप (गमनागमन) से छिन्न करता है। जो पुरुष भावना के अभ्यास से स्नेहपाश को छिन्न करता है, उसकी तुलना करपत्र से की गई है, जैसे- शालिभद्र ने क्रमश: स्नेहबंध को छिन्न किया था।
क्षुरपत्र (उस्तरा) बालों को काट सकता है। इसी प्रकार जो पुरुष स्नेहबंध का थोड़ा छेद कर सकता है, वह क्षुरपत्र के समान होता है।
कदम्बचीरिका (साधारण शस्त्र या घास की तीखी नोक) में छेदक शक्ति बहुत ही अल्प होती है। उसी प्रकार जो पुरुष स्नेहबंध के छेद का मनोरथ मात्र करता है, वह कदम्बचीरिका के समान होता है।
122 (सू. 551)
वृत्तिकार ने बताया है कि समुद्गपक्षी और विततपक्षी- ये दोनों भरतक्षेत्र में नहीं होते, किन्तु सुदूरवर्ती द्वीपसमुद्रों में होते हैं।
123 (सू. 553)
कुछ पक्षी धृष्ट या अज्ञ होने के कारण परिव्रजन कर सकते हैं, किन्तु शिशु होने के कारण परिवज्रन नहीं कर सकते-इधर-उधर घूम नहीं सकते।
कुछ पक्षी पुष्ट होने के कारण परिवज्रन कर सकते हैं, पर भीरु होने के कारण नीड से उतर नहीं सकते।
कुछ पक्षी अभय होने के कारण नीड से उतर सकते हैं और पुष्ट होने के कारण परिवज्रन नहीं कर सकते हैं।
कुछ भिक्षु भोजन आदि के अर्थी होने के कारण भिक्षाचर्या के लिए जाते हैं, पर ग्लान, आलसी या लज्जालु होने के कारण परिवज्रन नहीं सकते-घूम नहीं सकते।
कुछ भिक्षु भिक्षा के लिए परिवज्रन कर सकते हैं, पर सूत्र और अर्थ के अध्ययन में आसक्त होने के कारण भिक्षा के लिए जा नहीं सकते।
124 (सू. 556)
प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त बुध शब्द के दो अर्थ किए जा सकते हैं-विवेकवान् और आचारवान्।
कुछ पुरुष विवेक से भी बुध होते हैं और आचार से भी बुध होते हैं।
कुछ पुरुष विवेक से बुध होते हैं किन्तु आचार से बुध नहीं होते हैं।
कुछ पुरुष विवेक से अबुध होते हैं, किन्तु आचार से बुध होते हैं।
कुछ पुरुष विवेक से भी अबुध होते हैं, और आचार से भी अबुध होते हैं।
वृत्तिकार ने 'आचारवान् पंडित होता है' इसके समर्थन में एक श्लोक उद्धृत किया है-
पठकः पाठकश्चैव, ये चान्ये तत्त्वचिन्तका:।
सर्वे व्यसनिनो राजन्! य: क्रियावान् स पण्डित:॥
पढ़ने वाले, पढ़ाने वाले और तत्त्व का चिन्तन करने वाले सब व्यसनी हैं। सही अर्थ में पंडित वही है जो आचारवान् है।
125 (सू. 558)
प्रथम भंग के लिए वृत्तिकार ने जिनकल्पिक का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिनकल्पी मुनि आत्मानुबन्धी होते हैं। वे अपनी ही साधना में रत रहते हैं, दूसरों के हित का चिन्तन नहीं करते।
दूसरे भंग के लिए वृत्तिकार ने तीर्थंकरका उदाहरण प्रस्तुत किया है। तीर्थंकर परानुकंपी होते हैं। वे कृतकार्य होने के कारण पर-हित की साधना में रत रहते हैं।
तीसरे भंग के लिए वृत्तिकार ने स्थविरकल्पीका उदाहरण प्रस्तुत किया है। वे उभयानुकंपी होते हैं। वे अपनी और दूसरों-दोनों की हित-चिन्ता करते हैं।
चतुर्थ भंग के लिए वृत्तिकार ने कालसौकरिक का उदाहरण प्रस्तुत किया है। वह अत्यन्त क्रूर था। उसे न अपने हित की चिन्ता थी और न दूसरों के हित की।
इसकी अन्य नयों से भी व्याख्या की जा सकती है, जैसे-
स्वार्थ साधक, परार्थ के लिए समर्पित, स्वार्थ और परार्थ की संतुलित साधना करने वाला, आलसी या अकर्मण्य- इन्हें क्रमश: चारों भंगों के उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
126-130 (सू. 566-570)
देखें-उत्तरज्झयणाणि 36/256 का टिप्पण।
आसुर आदि अपध्वंस गीता की आसुरी संपदा से तुलनीय है-
दम्भो दर्पोऽभिमाश्च, क्रोध: पारुष्येव च।
अज्ञानं चाभिजातस्य, पार्थ सम्पदमासुरीम्॥
काममाश्रित्य दुष्पूरं, दम्भभानमदान्विता:।
मोहाद्गृहीत्वाऽसद्ग्राहाम्प्रवर्तन्तेऽशुचिव्रता:॥
चिन्तामपरिमेयां च प्रलयान्तामुपाश्रिता:।
कामोपभोगपरसा, एतावदिति निश्चित:॥
आशापाशशतैर्बद्धा: कामक्रोधपरायणा:।
ईहन्ते कामभोगार्थमन्यायेनार्थञ्चयारन्॥
131 संज्ञाएं (सू. 578)
देखें-10/105 का टिप्पण।
132 (सू. 597)
प्रस्तुत सूत्र में उपसर्गचतुष्टय का प्रतिपादन किया गया है। उपसर्ग का अर्थ बाधा या कष्ट है। कर्ता के भेद से यह चार प्रकार का होता है-
1. दिव्यउपसर्ग 2. मानुषउपसर्ग 3. तिर्यग्योनिउपसर्ग 4. आत्मसंचेतनीयउपसर्ग।
मूलाचार में आत्मसंचेतनीय के स्थान पर चैतसिक का उल्लेख मिलता है। इस उपसर्ग चतुष्टय के सांख्य-सम्मत दु:खवय से तुलना की जा सकती है। सांख्यदर्शन के अनुसार दु:ख तीन प्रकार का होता है-
1. आध्यात्मिक 2. आधिभौतिक 3. आधिदैविक।
इनमें से आध्यात्मिक दु:ख शरीर (शरीर में जात) और मानस (मन में जात) भेद से दो प्रकार का है। वात (वायु), पित्त और कफ की विषमता से उत्पन्न दु:ख को शरीर तथा काम, क्रोध, मोह, भय, ईर्ष्या, विषाद से उत्पन्न एवं अभीष्ट विषय की अप्राप्ति से उत्पन्न दु:ख को मानस कहते हैं।
ये सभी दु:ख आभ्यन्तर उपायों (शरीरान्तर्गत पदार्थ) से उत्पन्न होने के कारण आध्यात्मिक कहलाते हैं।
बाह्य (शरीरादबहिर्भूत) उपायों से साध्य दु:ख दो प्रकार का होता है-
1. आधिभौतिक 2. आधिदैविक।
उनमें से मनुष्य, पशु, पक्षी, सरीसृप (सर्पादि विसर्पणशील) तथा स्थावर (स्थितिशील वृक्षादि) से उत्पन्न होने वाला दु:ख आधिभौतिक है और यक्ष, राक्षस, विनायक (विघ्नकारी देवजातिविशेष) पर आदि से आवेश (कुप्रभाव) से होने वाला दु:ख आधिदैविक कहलाता है।
दिव्यउपसर्ग-आधिदैविक
मानुष और तिर्यग्योनिक-आधिभौतिक
आत्मसचेतनीय-आध्यात्मिक
133 (सू. 602)
जिस व्यक्ति के मन में आसक्ति अल्प होती है, उसके जो कर्म का बंध होता है, वह उसे अशुभ के चक्र में फंसाने वाला नहीं होता, उसमें उत्पन्न करने वाला नहीं होता। इस प्रसंग में भरत चक्रवर्ती का उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है।
जिस व्यक्ति के मन में आसक्ति प्रबल होती है, उसके जो कर्म का बंध होता है, वह उसे अशुभ की ओर ले जाने वाला, उसमें मूढ़ता उत्पन्न करने वाला होता है। इस प्रंसग में ब्रह्मदत्त चक्रवर्ती का उदाहरण प्रस्तुत किया जा सकता है। इसी प्रसंग जो नक्षत्र योगीन्दु ने लिखा था-
पुण्णेण होइ विहणे, विहणेण मज्झे मएण मइमोहो।
मइमोहेण य पावं, ता पुण्ण अम्ह मा होउ॥
पुण्य से वैभव होता है, वैभव से मद, मद से मतिमोह, मतिमोह से पाप। पाप मुझे इष्ट नहीं है, इसलिए पुण्य भी मुझे इष्ट नहीं है।
जो अशुभकर्म तीव्र गति से मोह से अर्जित नहीं होते। वे शुभ कर्म के निमित्त बन जाते हैं। इसी आशय को लक्ष्य कर वापिसमुनि ने गाया था-
अधुवे असासयंमि, संसारंमि दुक्खपउराए।
किं नाम होज्ज तं कम्मयं, जेणाहं दोग्गइं न गच्छेज्जा॥
अध्रुव, अशाश्वत और दु:खबहुलसंसार में ऐसा कौन-सा कर्म है, जिसे मैं दुर्गति में न जाऊं। इसी भावना के आधार पर कृष्ण ने लिखा था
दु:खववयाभिघातज्जिज्ञासा तदपघातके हेतौ।
दृष्टे साऽपार्या चेन्नैकान्तात्यन्ततोऽभावात्॥
आध्यात्मिक, आधिभौतिक तथा आधिदैविक रूप विविध दु:ख के अभिघात से उसको विनष्ट करने वाले हेतु (उपाय) के विषय में जिज्ञासा उत्पन्न होती है। यदि यह कहा जाए कि दु:ख विनाशकारी दृष्ट (लौकिक) उपाय के विद्यमान होने के कारण यह (शास्त्रीय उपाय सम्बन्धी जिज्ञासा) व्यर्थ है तो उत्तर यह है कि ऐसी बात नहीं है, क्योंकि लौकिक उपाय से दु:खवय का एकांत (अवश्यंभावी) और अत्यन्त (पुन: उत्पत्तिहीन) अभाव नहीं होता।
जिस व्यक्ति के तीव्र आसक्तिपूर्वक अशुभकर्म का बंध होता है, वह उनमें मूढ़ता उत्पन्न करता रहता है।
कर्मवाद का सामान्य नियम है-सुचीर्ण कर्म का शुभ फल होता है और दुश्चीर्ण कर्म का अशुभ फल होता है।
इस सिद्धांत के आधार पर प्रथम और चतुर्थ भंग की संरचना हुई। द्वितीय और तृतीय भंग इस सामान्य नियम के अपवाद है। इन भंगों के द्वारा कर्म के संक्रमण का सिद्धांत प्रतिपादित किया गया है। यहां जैसा कर्म किया जाता है वैसा ही फल भुगतना पड़ता है-इस सिद्धांत का संक्रमण-सिद्धांत में अतिक्रमण होता है।
संक्रमण का अर्थ है एक कर्म-प्रकृति का दूसरे कर्म में परिवर्तन। यह मूल प्रकृतियों में नहीं होता, केवल कर्म की उत्तर प्रकृतियों में होता है। वेदनीय कर्म की दो उत्तर प्रकृतियां है-सात (शुभ) वेदनीय और असात (अशुभ) वेदनीय। किसी व्यक्ति ने सातवेदनीय कर्म का बंध किया। वह किसी समय प्रबल अशुभ कर्म का बंध होता है तब अशुभ कर्म पुद्गलों की प्रचुरता पूर्वार्जित शुभ कर्म-पुद्गलों को अशुभ के रूप में परिवर्तित कर देती है। इस व्याख्या के अनुसार दूसरा भंग घटित होता है-बंधनकाल का शुभ कर्म संक्रमण के द्वारा विपाककाल में अशुभ हो जाता है।
इसी प्रकार बंधनकाल का अशुभकर्म शुभकर्म पुद्गलों की प्रचुरता से संक्रान्त होकर विपाककाल में शुभ हो जाता है।
बौद्धसाहित्य में निर्ग्रन्थों के मुंह से संक्रमण-विरोधी तथा परिवर्तन-विरोधी बातें कहलाई गई हैं, जैसे-
और फिर भिक्षुओ! मैं उन निगंठों को ऐसा कहता हूं-तो क्या मानते हो आवुसो निगंठा! जो यह इसी जन्म में वेदनीय (भोगा जानेवाला) कर्म है, यह उपक्रम से=या प्रधान से संपराय (दूसरे जन्म में) वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
और जो यह जन्मान्तर (संपराय) वेदनीय कर्म है, वह-उपक्रम से=या प्रधान से इस जन्म में वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह सुख-वेदनीय (सुख भोग करने वाला) कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से दु:खवेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह दु:ख-वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से सुख-वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह परिपक्व अवस्था (=बुढ़ापा) वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से अपरिपक्व-वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह अपरिपक्व (=शैशव, जवानी) वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से परिपक्व-वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह बहु-वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से अल्प-वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह वेदनीय (=भोगनेवाला) कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से बहुवेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह अवेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से अवेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
इस प्रकार आवुसो! निगंठो! जो यह इसी जन्म में वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से अवेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
इस प्रकार आवुसो! निगंठो! जो यह इसी जन्म में वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से पर जन्म में वेदनीय किया जा सकता है?
नहीं, आवुस!
तो क्या मानते हो आवुसो! निगंठो! जो यह पर जन्म में वेदनीय कर्म है, क्या वह उपक्रम से=या प्रधान से इस जन्म में वेदनीय किया जा सकता है? ऐसा होने पर आयुष्मान् निगंठों का उपक्रम हो जाता है, प्रधान निष्फल हो जाता है।
उक्त संवाद की काल्पनिकता प्रस्तुत सूत्र में प्रतिपादित संक्रमण से स्पष्ट हो जाती है। यहां 4/290-299 का टिप्पण द्रष्टव्य है।
135 (सू. 606)
इसकी विस्तृत जानकारी के लिए देखें-नंदी, सूत्र 38।
136 (सू. 625)
सूत्र 623 में शरीर की उत्पत्ति के हेतु बतलाए गए हैं और प्रस्तुत सूत्र में उसकी निष्पत्ति। एक ही क्रिया के दो विभाग हैं। उत्पत्ति का अर्थ है प्रारम्भ और निष्पत्ति का अर्थ है प्रारब्ध की पूर्णता।
137 (सू. 631)
सरागसंयम-व्यक्ति-भेद से संयम दो प्रकार का होता है-
सरागसंयम-कषाययुक्त मुनि का संयम।
वीतरागसंयम-उपशान्त या क्षीण कषाय वाले मुनि का संयम।
वीतरागसंयमी के आयुष्य का बंध नहीं होता। इसीलिए यहां सरागसंयम (सकषायचारित्र) को देवायु के बंध का कारण बतलाया गया है।
संयमासंयम-आंशिक रूप से व्रत स्वीकार करने वाले गृहस्थ के जीवन में संयम और असंयम दोनों होते हैं, इसलिए उसका संयम संयमासंयम कहलाता है।
बालतप कर्म-मिथ्यादृष्टि का तपश्चरण।
अकामनिर्जरा-निर्जरा की अभिलाषा के बिना कर्मनिर्जरा का हेुतभूत आचरण।
138 (सू. 632)
1. तत-इसका अर्थ है-तंत्रीयुक्त काय।
भरत के ततवादों में विपंची एवं चित्रा को प्रमुख तथा कच्छारी एवं घोषकर को उनका अर्थभूत माना है।
चित्र वीणा सात तन्त्रियों से निबद्ध होते थी और उन तन्त्रियों का वादन अंगुलियों से किया जाता था। विपंची में नौ तन्त्रियां होती थीं, जिनका वादन 'कोण' (वीणावादन का दण्ड) के द्वारा किया जाता था।
भरत ने कच्छरी तथा घोषका को स्वरूप के विषय में कछ नहीं कहा है। संगीत रत्नाकर के अनुसार घोषका एकतन्त्री वाली वीणा है। कच्छरी सात तन्त्रियों से कम वाली वीणा होनी चाहिए।
आचारचूला तथा निशीथ में वीणा, विपंची, बद्धीसग, तुणय, पवण, तुंबवीणिया, ढंकुण और झोड़व-ये वाद्य तत के अन्तर्गत गिनाए हैं।
संगीत दामोदर में तत के 29 प्रकार गिनाए हैं-अलावणी, ब्रह्मवीणा, किन्नरी, लघुकिन्नरी, विपञ्ची, वल्लकी, ज्येष्ठा, चित्रा, घोषवली, जपा, हस्तिका, कुनजिका, कूर्मी, सारंगी, पटिवादिनी, त्रिशवी, शतचन्द्री, नकुलौष्ठी, ढंसवी, ऊदंबरी, पिनाकी, नि:शंक, शुष्फल गदावारणहस्त, रुद्र, स्वरमणमल, कपिलास, मधुस्यंदी और घोषा।
2. वितत-चर्म से आनद्ध वाद्यों को वितत कहा जाता है। गीता और वाद्य के साथ ताल एवं लय के प्रदर्शनार्थ इन चर्मविनद्ध वाद्यों का प्रयोग किया जाता था। इनमें मृदंग, पवण (तंत्रीयुक्त अवरुद्ध वाद्य), दर्दुर (कलशाकार चर्म से मढ़ा वाद्य), भेरी, डिंडिम, मृदंग आदि मुख्य हैं। ये वाद्य कोमल भावनाओं का उद्दीपन करने के साथ-साथ वीरोचित उत्साह बढ़ाने में भी कार्यकर होते हैं। अत: इसका उपयोग धार्मिक समारम्भों और युद्धों में भी रहे हैं।
भरत के चर्मावरुद्ध वाद्यों में मृदंग तथा दुर्दुर प्रधान है तथा मल्लकी और पटह गौण।
आयारचूला में मृदंग, नन्दीमृदंग और झल्लरी को तथा निशीथ9 में मृदंग, नन्दी, झल्लरी,डमरूक, मड्डय, सदुय, प्रदेश, गोलुकी आदि वाद्यों को इसके अन्तर्गत गिनाया है।
मुरज, पटह, ढक्का, विश्वक, दर्पवाद्य, घण, पणव, सरुहा, लाव, जाहव, त्रिवली, करट, कमठ, भेरी, कुडुक्का, हुडुक्का, झनसमुरली, झल्ली, ढुक्कली, दौंडी, शान, डमरू, ढमुकी, मड्डू, कुंडली, स्तुंग, दुंदभी, अंग, मर्छल, अणीकस्थ- ये वाद्य भी वितत के अन्तर्गत माने जाते हैं।
3. घन-कांस्य आदि धातुओं से निर्मित वाद्य घन कहलाते हैं। करताल, कांस्यवन, नयघटा, शुक्तिका, कष्ठिका, पटवाद्य, पट्टाघोष, घर्घर, झंझताल, मंजीर, कर्त्तरी, उष्कूक आदि इसके कई प्रकार हैं।
आयारचूला में ताल शब्दों के अन्तर्गत ताल, कंसताल, लत्तिय, गोहिय और किरिकिरिया को गिनाया है।
निशीथ में घन शब्द के अन्तर्गत ताल, कंसताल, लत्तिय, गोहिय, मकरिय, कच्छमी, महति, सणालिया और वालिया ये वाद्य उल्लिखित हुए है।
4. शुषिर-फूंक से बजाए जाने वाले वाद्य। भरत मुनि ने इसके अन्तर्गत वंश को अंगभूत और शंख तथा डिक्कनी आदि वाद्यों को प्रत्यंग माना है।
यह माना जाता था कि वंशवादक को गीत सम्बन्धी सभी गुणों से युक्त तथा बलसंपन्न और दृढ़ानिल होना चाहिए। जिसमें प्राणशक्ति की न्यूनता होती है वह शुषिर वाद्यों को बजाने में सफल नहीं हो सकता। भरत के नाट्यशास्त्र के तीसवें अध्याय में इनके वादन का विस्तृत वर्णन प्राप्त होता है।
वंशी प्रमुख वाद्य था और वह वेणुदण्ड से बनायी जाती थी।
139 (सू. 633)
1. अंचित-नाट्यशास्त्र में 108 करण माने जाते हैं। करण का अर्थ है-अंग तथा प्रत्यंग की क्रियाओं को एक साथ करना। अंचित तेवीसवां करण है। इस अभिनय-भंगीमा में पादों को स्वस्तिक में रखा जाता है तथा दक्षिण हस्त को कटिहस्त (नृत्तहस्त की एक मु्रदा) में और वामहस्त तथा परिवृत्त कर नासिका के पास अंचित करने से यह मुद्रा बनती है।
सिर पर से सम्बन्धित तेरह अभिनयों में यह आठवां है। कोई चिन्तातुर मनुष्य हाथ पर ठोडी टिकाकर सिर को नीचा रखे, उस मुद्रा को 'अंचित' माना जाता है। राजप्रश्नीय में इसे 25वां नाट्यभेद माना है।
2. रिभित-इसके विषय में जानकारी प्राप्त नहीं है।
3. आरभट-माया, इन्द्रजाल, संग्राम, क्रोध, उद्भ्रान्त आदि चेष्टाओं से युक्त तथा वध, बन्धन आदि से उद्धत नाटक को आरभटी कहा जाता था। इसके चार प्रकार है।
राजप्रश्नीय सूत्र में आरभटको नाट्य-भेद का अठारहवां प्रकार माना है।
4. भसोल-राजप्रश्नीय सूत्र में 'भसोल' को नाट्यभेद का उनतीसवां प्रकार माना है।
स्थानांगवृत्तिकार ने परम्परागत जानकारी के अभाव में इनका कोई विवरण नहीं दिया है।
140 (सू. 634)
भरत नाट्यशास्त्र (31।288-414) में सप्तरूप के नाम से प्रख्यात प्राचीन गीतों का विस्तृत वर्णन है। इन गीतों के नाम ये हैं-मंद्रक, अपरान्तक, प्रकरी, ओवेणक, उल्लोप्यक, रोविन्दक और उत्तर।
प्रस्तुत सूत्रगत चार प्रकार के भेदों में से दो का- रोविन्दक और मंद्रक-का भरत नाट्योक्त रोविन्दक और मंद्रक-से नाम साम्य है।
141 (सू. 644)
काव्य के मुख्य प्रकार दो ही होते हैं-गद्य और पद्य। गद्य-काव्य छन्द आदि के बंधन से मुक्त होता है। गद्य-काव्य शब्द से निबद्ध होता है। कथ्य और गेय-ये दोनों काव्य के स्वतन्त्र प्रकार नहीं है। कथ्य का समावेश गद्य में और गेय का समावेश पद्य में होता है, अत: ये वस्तुत: गद्य और पद्य के ही अवान्तर प्रकार हैं। फिर से स्वरूप की विशिष्टता के कारण इन्हें स्वतन्त्र स्थान दिया गया है। कथ्य-काव्य कथात्मक और गेय-काव्य संगीतात्मक होता है।
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान में पांच की संख्या में संबद्ध विषय संकलित हैं। यह स्थान तीन उद्देशकों में विभक्त है। इस वर्गीकरण में तात्त्विक, भौगोलिक, ऐतिहासिक, ज्योतिष, योग आदि अनेक विषय हैं। इसमें कुछ विषय ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ सरस, आकर्षक और व्यावहारिक भी हैं। निदर्शन के लिए कुछेक प्रस्तुत किए गए हैं।
मलिनता या अशुद्धि आ जाने पर वस्तु की शुद्धि की जाती है। किन्तु, सबकी शुद्धि एक ही साधन से नहीं होती। उसके भिन्न-भिन्न साधन होते हैं। पांच की संख्या के सदर्भ में यहां शुद्धि के पांच साधनों का उल्लेख है-
मिट्टी शुद्धि का साधन है। इससे बर्तन आदि साफ किए जाते हैं। पानी शुद्धि का साधन है। इससे वस्त्र, पात्र आदि अनेक वस्तुओं की सफाई की जाती है। अग्नि शुद्धि का साधन है। इससे सोना, चांदी आदि की शुद्धि की जाती है। मंत्र भी शुद्धि का साधन है। इससे वायुमण्डल शुद्ध किया जाता है और जाति से बहिष्कृत व्यक्ति को शुद्ध कर जाति में सम्मिलित किया जाता है। ब्रह्मचर्य शुद्धि का साधन है। इसके आचरण के आत्मा की शुद्धि होती है।
मन की दो अवस्थाएं होती हैं-सुषुप्ति और जागृति। जो जागता है, वह पाता है और जो सोता है, वह खोता है। जागृति हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। साधना का अर्थ ही है-निरन्तर जागरण। जब संयत साधक अपनी साधना में सुप्त होता है तो उस समय उसके शब्द, रूप, गंध, रस और स्पर्श जागते हैं। जब ये जागृत होते हैं तब साधक साधना से दूर हो जाता है। जब संयत साधक अपनी साधना में जागृत रहता है तब शब्द, रूप, गंध और स्पर्श सुप्त रहते हैं। उस समय मन पर इनका प्रभाव नहीं रहता। वे अकिंचित्कर हो जाता है।
असंयत मनुष्य साधक नहीं होता। वह चाहे जागृत (निद्रामुक्त) हो अथवा सुप्त हो-दोनों ही अवस्थाओं में उसके शब्द, रूप गंध, रस और स्पर्श जागृत रहते हैं, व्यक्ति को प्रभावित किए रहते हैं।
बहिर्मुख और अन्तर्मुख ये दो मन की अवस्थाएं हैं। जब व्यक्ति बहिर्मुख होता है, तब मन को बाहर दौड़ने के लिए पांच इंद्रियों का खुला क्षेत्र मिल जाता है। कभी वह मधुर और कटु शब्दों में रम जाता है तो कभी नाना प्रकार के रूपों व दृश्यों में मुग्ध हो जाता है। कभी मीठी सुगंध को लेने में तन्मय बन जाता है तो कभी दुर्गन्ध से दूर हटने का प्रयास करता है। कभी खट्टा, मीठा, कडुआ, कसैला और तिक्त रसों में आसक्त होता है तो कभी मृदु, और कठोर स्पर्श में अपने को खो देता है। इन पांच इंद्रियों के विषयों में मन घूमता रहता है। यह मन की चंचल अवस्था है। जब मन अन्तर्मुखी बनना चाहता है तो उसे बाह्य भटकन को छोड़कर भीतर आना होता है-अपने भीतर झांकना होता है। भीतरी जगत् बाह्य दुनियां से अधिक विचित्र और रहस्यमय है।
प्रतिमा साधना की पद्धति है। इसमें तपस्या भी की जाती है और कायोत्सर्ग भी किया जाता है। पांचवां स्थानक होने के कारण यहां संख्या की दृष्टि से पांच प्रतिमाओं का उल्लेख है-भद्रा, सुभद्रा, महाभद्रा, सर्वतोभद्रा और भद्रोत्तरा। दूसरे स्थान में प्रतिमाओं के आलापक में भद्रोत्तरा को छोड़ शेष चार प्रतिमाओं का नामोल्लेख हुआ है।
मन की दो अवस्थाएं होती है-स्थिर और चंचल। पानी स्थिर और शान्त रहता है तभी उसमें वस्तु का स्पष्ट प्रतिबिम्ब हो सकता हैं। वात, पित्त और कफ के सम (शान्त) रहने से शरीर स्वस्थ रहता है। मन की स्थिरता से ही कुछ उपलब्ध होता है। चंचलता उपलब्धि में बाधक होती है। अवधिज्ञान मन की शांतता से उपलब्ध होता है। अभूतपूर्व दृश्यों के देखने से यदि मन क्षुब्ध या कुतूहल से भर जाता है तो वह उपलब्ध हुआ अवधिज्ञान भी वापस चला जाता है। यदि मन क्षुब्ध नहीं होता है तो अवधिज्ञान टिका रहता है।
साधना व्यक्तिगत होती है। जब उसे सामूहिकता का रूप दिया जाता है, तब कई अपेक्षाएं और जुड़ जाती हैं। सामूहिकता में व्यवस्था होती है और नियम होते हैं। जहां नियम होते हैं वहां उनके भंग का भी प्रसंग बनता है। उसकी शुद्धि के लिए प्रायश्चित्त भी आवश्यक होता है। प्रायश्चित्त देने का अधिकारी कौन हो, किसकी बात को प्रामाणिक माना जाए-यह प्रश्न संघबद्धता में सहज हो उठता है। प्रस्तुत-स्थान में इस विषय की परम्परा भी संकलित है। यह विषय मुख्यत: प्रायश्चित्त सूत्रों से संबद्ध है। व्यवहार सूत्र में यह चर्चित भी हैं। किन्तु प्रस्तुत सूत्र में संख्या का संकलन है इसलिए इनमें विषयों की विविधता होना स्वाभाविक है। इसीलिए इसमें आचार, दर्शन, गणित, इतिहास और परम्परा-इन सभी विषयों का संग्रह किया गया है।
पंचमं ठाणं : पांचवां स्थान
मूल
महव्वय-अणुव्वय-पदं
1. पंच महव्वया पण्णत्ता, तं जहा- सव्वाओ पाणातिवायाओ वेरमणं, सव्वाओ मुसावायाओ वेरमणं, सव्वाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सव्वाओ मेहुणाओ वेरमणं, सव्वाओ परिग्गहाओ वेरमणं।
हिन्दी अनुवाद
महाव्रत-अणुव्रत-पद
महाव्रत पांच हैं- 1. सर्व प्राणाातिपात से विरमण, 2. सर्व मृषावाद से विरमण, 3. सर्व अदत्तादान से विरमण, 4. सर्व मैथुन से विरमण, 5. सर्व परिग्रह से विरमण।
2. पंचाणुव्वया पण्णत्ता, तं जहा- थूलाओ पाणाइवायाओ वेरमणं, थूलाओ मुसावयाओ वेरमणं, थूलाओ अदिण्णादाणाओ वेरमणं, सदारसंतोसे, इच्छापरिमाणे।
2. अणुव्रत पांच हैं- 1. स्थूल प्राणाातिपात से विरमण, 2. स्थूल मृषावाद से विरमण, 3. स्थूल अदत्तादान से विरमण, 4. स्वरदारसन्तोष, 5. इच्छापरिमाण।
इंदिय-विसय-पदं
3. पंच वण्णा पण्णत्ता, तं जहा- किण्हा, णीला, लोहिता, हालिद्दा, सुक्किल्ला।
इन्द्रिय-विषय-पद
3. वर्ण पांच हैं- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल।
4. पंच रसा पण्णत्ता, तं जहा- तित्ता, कडुया, कसाया, अंबिला0 मधुरा।
4. रस पांच हैं- 1. तिक्त 2. कटुक 3. कषाय 4. अम्ल 5. मधुर
5. पंच कामगुणा पण्णत्ता, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
5. कामगुण1 पांच हैं- 1. शब्द ,2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 4. स्पर्श।
6. पंचहिं ठाणेहिं जीवा सज्जंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
6. जीव पांच स्थानों में लिप्त होते हैं2 - 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
7. पंचहिं ठाणेहिं जीवा रज्जंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
7. जीव पांच स्थानों में अनुरक्त होते हैं- 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
8. पंचहिं ठाणेहिं जीवा मुच्छंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
8. जीव पांच स्थानों में मूर्च्छित होते हैं- 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
9. पंचहिं ठाणेहिं जीवा गिज्झंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
9. जीव पांच स्थानों से गृद्ध होते हैं- 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
10. पंचहिं ठाणेहिं जीवा अज्झोव-वज्जंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
10. जीव पांच स्थानों से अध्युपपन्न-आसक्त होते हैं- 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
11. पंचहिं ठाणेहिं जीवा विणिघाय-मावज्जंति, तं जहा- सद्देहिं, रूवेहिं, गंधेहिं, रसेहिं, फासेहिं।
11. जीव पांच स्थानों से विनिघात-मरण या विनाश को प्राप्त होते हैं- 1. शब्द से, 2. रूप से, 3. गंध से, 4. रस से, 5. स्पर्श से।
12. पंच ठाणा अपरिण्णाता जीवाणं अहिताए असुभाए अखमाए अणिस्सेस्साए अणाणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
12. ये पांच स्थान, जब परिज्ञात नहीं होते तब वे जीवों के अहित, अशुभ, अक्षम, अनि:श्रेयस तथा अननुगामिकता के हेतु होते हैं3- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
13. पंच ठाणा सुपरिण्णाता जीवाणं हिताए सुभाए खमाए णिस्सेस्साए आणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
13. ये पांच स्थान, जब सुपरिज्ञात होते हैं तब वे जीवों के हित, शुभ, क्षम, नि:श्रेयस तथा अनुगामिकता के हेतु होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
14. पंच ठाणा अपरिण्णाता जीवाणं दुग्गतिगमणाए भवंति, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
14. ये पांच स्थान, जब परिज्ञात नहीं होते तब वे जीवों के दुर्गति-गमन के हेतु होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
15. पंच ठाणा सुपरिण्णाता जीवाणं सुग्गतिगमणाए भवंति, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
15. ये पांच स्थान, जब सुपरिज्ञात होते हैं तब वे जीवों के सुगतिगमन के हेतु होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
आसव-संवर-पदं
16. पंचहिं ठाणेहिं जीवा दोग्गतिं गच्छंति, तं जहा- पाणातिवातेणं, मुसावाएणं, अदिण्णादाणेणं, मेहुणेणं, परिग्गहेणं।
आश्रव-संवर-पद
16. पांच स्थानों से जीव दुर्गति को प्राप्त होते हैं- 1. प्राणातिपात से, 2. मृषावाद से, 3. अदत्तादान से, 4. मैथुन से, 5. परिग्रह से।
17. पंचहिं ठाणेहिं जीवा सोगतिं गच्छंति, तं जहा- पाणातिवातवेरमणेणं, मुसावायवेरमणेणं, अदिण्णादाणवेरमणेणं, मेहुणवेरमणेणं, परिग्गहवेरमणेणं।
17. पांच स्थानों से जीव सुगति को प्राप्त होते हैं- 1. प्राणातिपात के विरमण से, 2. मृषावाद के विरमण से, 3. अदत्तादान के विरमण से, 4. मैथुन के विमरण से, 5. परिषग्रह के विमरण से।
पडिमा-पदं
18. पंच पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-भद्दा, सुभद्दा, महाभद्दा, सव्वतोभद्दा, भद्दुत्तरपडिमा।
प्रतिमा-पद
18. प्रतिमाएं पांच हैं4- 1. भद्रा, 2. सुभद्रा, 3. महाभद्रा, 4. सर्वतोभद्रा, 5. भद्रोत्तरप्रतिमा।
थावरकाय-पदं
19. पंच थावरकाया पण्णत्ता, तं जहा- इंदे थावरकाए, बंभे थावरकाए, सिप्पे थावरकाए, सम्मती थावरकाए, पायावच्चे थावरकाए।
स्थावरकाय-पद
19. स्थावरकाय पांच हैं- 1. इन्द्रस्थावरकाय-पृथ्वीकाय, 2. ब्रह्म-स्थावरकाय-अप्काय, 3. शिल्पस्थावरकाय-तेजस्काय, 4. सम्मतिस्थावरकाय-वायुकाय, 5. प्राजापत्यस्थावरकाय-वनस्पतिकाय।
20. पंच थावरकायाधिपती पण्णत्ता, तं जहा- इंदे थावरकायाधिपती, बंभे थावरकायाधिपती, सिप्पे थावरकायाधिपति, सम्मती थावरकायाधिपती,0 पायावच्चे थावरकायाधिपती।
20. पांच स्थावरकाय के अधिपति पांच हैं5- 1. इन्द्रस्थावरकायाधिपति, 2. ब्रह्मस्थावरकायाधिपति, 3. शिल्पस्थावरकायाधिपति, 4. सम्मतिस्थावरकायाधिपति, 5. प्राजापत्यस्थावरकायाधिपति।
अइसेस-णाण-दंसण-पदं
21. पंचहिं ठाणेहिं ओहिदंसणे समुप्प- ज्जिउकामे वि तप्पढमयाए खंभाएज्जा, तं जहा- 1. अप्पभूतं वा पुढविं पासित्ता तप्पढमयाए खंभाएज्जा। 2. कुंथुरासिभूतं वा पुढविं पासित्ता तप्पढमयाए खंभाएज्जा। 3. महतिमहालयं वा महोरगसरीरं पासित्ता तप्पढमयाए खंभाएज्जा। 4. देवं वा महिड्ढियं महज्जुइयं महा-णुभागं महायसं महाबलं महासोक्खं पासित्ता तप्पढमयाए खंभाएज्जा। 5. पुरेसु वा पोराणाइं उरालाइं महतिमहालयाइं महाणिहाणाइं पहीणसामियाइं पहीणसेउयाइं पहीणुगुत्तागाराइं उच्छिण्णसामियाइं उच्छिण्णसेउयाइं उच्छिण्णगुत्तगाराइं जाइं इमाइं गामागर-णगरखेड-कब्बड-मडंब-दोणमुह-पट्टणासम-संबाह-सण्णिवेसेसु सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापह-पहेसु णगर-णिद्धमणेसु सुसाण-सुण्णागार-गिरिकंदर-संति-सेलोवट्ठा-वण-भवणगिहेसु संणिक्खित्ताइं चिट्ठंति, ताइं वा पासित्ता तप्पढमताए खंभाएज्जा। इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं ओहिदंसणे समुप्पज्जिउकामे तप्पढमयाए खंभाएज्जा।
अतिशेष-ज्ञान-दर्शन-पद
21. पांच स्थानों से तत्काल उत्पन्न होता-होता अवधि-दर्शन अपने प्रारम्भिक क्षणों से ही विचलित हो जाता है6- 1. पृथ्वी को छोटा-सा7 देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है। 2. कुंथु जैसे छोटे-छोटे जीवों से पृथ्वी को आकीर्ण देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है। 3. बहुत बड़े महोरगों-सर्पों को देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है। 4. महर्द्धिक, महाद्युतिक, महानुभाग, महान् यशस्वी, महाबल तथा महासौख्य वाले देवों को देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है। 5. नगरों में बड़े-बड़े खजानों को देखकर, जिनके स्वामी मर चुके हैं, जिनके मार्ग प्राय: नष्ट हो चुके हैं, जिनके नाम और संकेत विस्मृतप्राय हो चुके हैं, जिनके स्वामी उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके मार्ग उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके नाम और संकेत उच्छिन्न हो चुके हैं, जो ग्राम, आकर, नगर, खेट, कर्बट, मडंब, द्रोणमुख, पत्तन, आश्रम, संबाह, सन्निवेश आदि में तथा शृङ्गाटकों8, तिराहों9, चौकों10, चौराहों11, देवकुलों12, राजमार्गों13, गलियों14, नालियों15, शमशानों, शून्यगृहों, गिरिकन्दराओं, शान्तिगृहों16, शैलगृहों17, उपस्थानगृहों18 और भवनगृहों19 में दबे हुए हैं, उन्हें देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है। इन पांच स्थानों से तत्काल उत्पन्न होता-होता अवधि-दर्शन अपने प्रारम्भिक क्षणों में ही विचलित हो जाता है।
22. पंचहिं ठाणेहिं केवलवरणाणदंसणे समुप्पज्जिउकामे तप्पढमयाए णो खंभाएज्जा, तं जहा- 1. अप्पभूतं वा पुढविं पासित्ता तप्पढमयाए णो खंभाएज्जा। 2. कुंथुरासिभूतं वा पुढविं पासित्ता तप्पढमयाए णो खंभाएज्जा। 3. महतिमहालयं वा महोरगसरीरं पासित्ता तप्पढमयाए णो खंभाएज्जा। 4. देवं वा महिड्ढियं महज्जुइयं महाणुभागं महायसं महाबलं महा-सोक्खं पासित्ता तप्पढमयाए णो खंभाएज्जा। 5. पुरेसु वा पोराणाइं उरालाइं महति-महालयाइं महाणिहाणाइं पहीणसामियाइं पहीणसेउयाइं पहीणगुत्तागाराइं उच्छिण्णसामियाइं उच्छिण्णसेउयाइं उच्छिण्णगुत्तगाराइं जाइं इमाइं गामागर-णगरखेड-कब्बड-मडंब-दोणमुह-पट्टणासम-संबाह-सण्णिवेसेसु सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापह-पहेसु णगर-णिद्धमणेसु सुसाण-सुण्णागार-गिरिकंदर-संति-सेलो-वट्ठावण-भवणगिहेसु सण्णिक्खित्ताइं चिट्ठंति, ताइं वा पासित्ता तप्पढमताए णो खंभाएज्जा। इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं केवलवर-णाणदंसणे समुप्पज्जिउकामे तप्पढ-मयाए णो खंभाएज्जा।
22. पांच स्थानों से तत्काल उत्पन्न होता-होता केवलवरज्ञानदर्शन अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता20- 1. पृथ्वी को छोटा-सा देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता। 2. कुंथु जैसे छोटे-छोटे जीवों से पृथ्वी को आकीर्ण देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता। 3. बहुत बड़े-बड़े महोरगों को देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता। 4. महर्द्धिक, महाद्युतिक, महानुभाग, महान् यशस्वी, महाबल तथा महासौख्य वाले देवों को देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता। 5. नगरों में बड़े-बड़े खजानों को देखकर, जिनके स्वामी मर चुके हैं, जिनके मार्ग प्राय: नष्ट हो चुके हैं, जिनके नाम और संकेत विस्मृतप्राय हो चुके हैं, जिनके स्वामी उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके मार्ग उच्छिन्न हो चुके हैं, जिनके नाम और संकेत उच्छिन्न हो चुके हैं, जो ग्राम, आकर, नगर, खेट, कर्बट, मडंब, द्रोणमुख, पत्तन, आश्रम, संबाह, सन्निवेश आदि में तथा शृङ्गाटकों, तिराहों, चौकों, चौराहों, देवकुलों, राजमार्गों, गलियों, नालियों, शमशानों, शून्यगृहों, गिरिकन्दराओं, शान्तिगृहों, शैलगृहों, उपस्थानगृहों और भवनगृहों में दबे हुए हैं, उन्हें देखकर वह अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता। इन पांच स्थानों से तत्काल उत्पन्न होता-होता केवलवरज्ञानदर्शन अपने प्रारम्भिक क्षणों में विचलित नहीं होता।
सरीरं-पदं
23. णेरइयाणं सरीरगा पंचवण्णा पंचरसा पण्णत्ता, तं जहा- किण्हा, णीला, लोहिता, हालिद्दा, सुक्किल्ला। तित्ता, कडुया, कसाया, अंबिला, मधुरा।
शरीर-पद
23. नैरयिक जीवों के शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाले होते हैं- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
24. एवं-णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
24. इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डक-जीवों के शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाले होते हैं।
25. पंच सरीरगा पण्णत्ता, तं जहा- ओरालिए, वेउव्विए, आहारए, तेयए, कम्मए।
25. शरीर पांच प्रकार के होते हैं21- 1. औदारिक, 2. वैक्रिय, 3. आहारक, 4. तैजस, 5. कर्मक।
26. ओरालियसरीरे पंचवण्णे पंचरसे पण्णत्ते, तं जहा- किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे0, सुक्किल्ले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, महुरे।
26. औदारिक शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाला होता है- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
27. वेउव्वियसरीरे पंचवण्णे पंचरसे पण्णत्ते, तं जहा- किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे, सुक्किल्ले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, महुरे।
27. वैक्रिय शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाला होता है- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
28. आहारयसरीरे पंचवण्णे पंचरसे पण्णत्ते, तं जहा- किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे, सुक्किल्ले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, महुरे।
28. आहारक शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाला होता है- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
29. तेययसरीरे पंचवण्णे पंचरसे पण्णत्ते, तं जहा- किण्हे, णीले, किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे, सुक्किल्ले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, महुरे।
29. तैजस शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाला होता है- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
30. कम्मगसरीरे पंचवण्णे पंचरसे पण्णत्ते, तं जहा- किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे, सुक्किल्ले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, महुरे।
30. कर्मक शरीर पांच वर्ण तथा पांच रस वाला होता है- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. रक्त, 4. पीत, 5. शुक्ल। 1. तिक्त, 2. कटुक, 3. कषाय, 4. अम्ल, 5. मधुर।
31. सव्वेवि णं बादरबोदिंधरा कलेवरा पंचवण्णा पंचरसा दुगंधा अट्ठफासा।
31. बादर-स्थूलाकार शरीर को धारण करने वाले सभी कलेवर पांच वर्ण, पांच रस, दो गंध तथा आठ स्पर्श वाले होते हैं।
तित्थभेद-पदं
32. पंचहिं ठाणेहिं पुरिम-पच्छिमगाणं जिणाणं दुग्गमं भवति, तं जहा- दुआइक्खं, दुव्विभज्जं, दुपस्सं, दुतितिक्खं, दुरणुचरं।
तीर्थभेद-पद
32. प्रथम तथा अन्तिम तीर्थंकर के शासन में पांच स्थान दुर्गम होते हैं22- 1. धर्म-तत्त्व का आख्यान करना, 2. तत्त्व का अपेक्षादृष्टि से विभाग करना, 3. तत्त्व का युक्तिपूर्वक निदर्शन करना, 4. उत्पन्न परीषहों को सहन करना, 5. धर्म का आचरण करना।
33. पंचहिं ठाणेहिं मज्झिमगाणं जिणाणं सुग्गमं भवति, तं जहा- सुआइक्खं, सुविभज्जं, सुपस्सं, सुतितिक्खं, सुरणुचरं।
33. मध्यवर्ती तीर्थंकरों के शासन में पांच स्थान सुगम होते हैं22- 1. धर्म-तत्त्व का आख्यान करना, 2. तत्त्व का अपेक्षादृष्टि से विभाग करना, 3. तत्त्व का युक्तिपूर्वक निदर्शन करना, 4. उत्पन्न परीषहों को सहन करना, 5. धर्म का आचरण करना।
अब्भणुण्णात-पदं
34. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चमब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- खंती, मुत्ती, अज्जवे, मद्दवे, लाघवे।
अभ्यनुज्ञात-पद
34. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात (अनुमत) किए हैं23- 1. क्षांति, 2. मुक्ति, 3. आर्जव, 4. मार्दव, 5. लाघव।
35. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं0 अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- सच्चे, संजमे, तवे, चियाए, बंभचेरवासे।
35. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं24- 1. सत्य, 2. संयम, 3. तप, 4. त्याग, 5. ब्रह्मचर्यवास।
36. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं0 अब्भ-णुण्णाताइं भवंति, तं जहा- उक्खित्तचरए, णिक्खित्तचरए, अंतचरए, पंतचरए, लूहचरए।
36. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. उत्क्षिप्तचरक-पाक-भाजन से बाहर निकाले हुए भोजन को ग्रहण करने वाला, 2. निक्षिप्तचरक-पाक-भाजन में स्थित भोजन को ग्रहण करने वाला, 3. अन्त्यचरक25-बचा-खुचा भोजन करने वाला, 4. प्रान्त्य-चरक26-वासी भोजन करने वाला। 5. रूक्ष-चरक-रूखा भोजन ग्रहण करने वाला।
37. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं0 अब्भ-णुण्णाताइं भवंति, तं जहा- अण्णातचरए, अण्णइलायचरए, मोणचरए, संसट्ठकप्पिए, तज्जात-संसट्ठकप्पिए।
37. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. अज्ञातचरक-जाति, कुल आदि को बताये बिना भोजन लेने वाला, 2. अन्नग्लायचरक27-विकृत अन्न को खाने वाला, 3. मौनचरक-बिना बोले भिक्षा लेने वाला, 4. संसृष्ट-कल्पिक-लिप्त हाथ या कड़छी आदि से भिक्षा लेने वाला। 5. तज्जात संसृष्टकल्पिक-देय द्रव्य से लिप्त हाथ, कड़छी आदि से भिक्षा लेने वाला।
38. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं0 अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- उवणिहिए, सुद्धेसणिए, संखादत्तिए, दिट्ठलाभिए, पुट्ठलाभिए।
38. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. औपनिधिक-पास में रखे हुए भोजन को लेने वाला, 2. शुद्धैषणिक28-निर्दोष या व्यंजन रहित आहार लेने वाला, 3. संख्यादत्तिक-परिमित दत्तियों का आहार लेने वाला, 4. दृष्ट-लाभिक-सामने दीखने वाले आहार आदि को लेने वाला। 5. पृष्टलाभिक-'क्या भिक्षा लोगे'? यह पूछे जाने पर ही भिक्षा लेने वाला।
39. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- आयंबिलिए, णिव्विइए, पुरिमड्ढिए परिमितपिंडवातिए, भिण्णपिंडवातिए।
39. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. आचाम्लिक-ओदन, कुलमाष आदि में से कोई एक अन्न खाकर किया जाने वाला तप। 2. निर्विकृतिक-घृत आदि विकृति का त्याग करने वाला, 3. पूर्वाधिक-दिन के पूर्वार्ध में भोजन नहीं करने वाला, 4. परिमितपिण्डपातिक-परिमित द्रव्यों की भिक्षा लेने वाला।5. भिन्नपिण्डपातिक-भोजन के टुकड़ों की भिक्षा लेने वाला।
40. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- अरसाहारे, विरसाहारे, अंताहारे, पंताहारे, लूहाहारे।
40. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. अरसाहार-हींग आदि के बघार से रहित भोजन लेने वाला, 2. विरसाहार-पुराने धान्य का भोजन करने वाला, 3. अन्त्याहार, 4. प्रान्त्याहार, 5. रूक्षाहार।
41. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं अब्भणुण्णाताइं भवंति, तं जहा- अरसजीवी, विरसजीवी, अंतजीवी, पंतजीवी, लूहजीवी।
41. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. अरसजीवी-जीवनभर अरस आहार करने वाला, 2. विरसजीवी-जीवनभर विरस आहार करने वाला, 3. अन्त्यजीवी, 4. प्रान्त्यजीवी, 5. रूक्षाजीवी।
42. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं अब्भ- णुण्णाताइं भवंति, तं जहा- ठाणातिए, उक्कुडु-आसणिए, पडिमट्ठाई, वीरासणिए, णेसज्जिए।
42. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. स्थानायतिक29-कायोत्सर्ग मुद्रा से युक्त होकर-दोनों बाहुओं को घुटनों की ओर झुकाकर-खड़ा रहने वाला, 2. उत्कुटु-कासनिक-उकड़ू बैठने वाला, 3. प्रतिमा-स्थायी30-प्रतिमाकाल में कायोत्सर्ग की मुद्रा में अवस्थित, 4. वीरासनिक31-वीरासन की मुद्रा में अवस्थित, 5. नैषद्यिक32-विशेष प्रकार से बैठने वाला।
43. पंच ठाणाइं समणेणं भगवता महावीरेणं समणाणं णिग्गंथाणं णिच्चं वण्णिताइं णिच्चं कित्तिताइं णिच्चं बुइयाइं णिच्चं पसत्थाइं णिच्चं अब्भ- णुण्णाताइं भवंति, तं जहा- दंडायतिए, लगंडसाई, आतावए, अवाउडए, अकंडूयए।
43. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण निर्ग्रन्थों के लिए पांच स्थान सदा वर्णित किए हैं, कीर्तित किए हैं, व्यक्त किए हैं, प्रशंसित किए है, अभ्यनुज्ञात किए हैं- 1. दण्डायतिक-पैरों को पसारकर बैठने वाला, 2. लगंडशायी-सिर और एडी भूमि से संलग्न रहे और शेष सारा शरीर ऊपर उठ जाए अथवा पृष्ठ भाग भूमि से संलग्न रहे और सारा शरीर ऊपर उठ जाए, इस मुद्रा में सोने वाला। 3. आतापक33-शीतताप सहन करने वाला। 4. अप्रावृतक-वस्त्र-त्याग करने वाला। 5. अकण्डूयक-खुजली नहीं करने वाला।
महाणिज्जर-पदं
44. पंचहिं ठाणेहिं समणे निग्गंथे महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति, तं जहा- अगिलाए आयरियवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए उवज्झायवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए थेरवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए तवस्सिवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए गिलाणवेयावच्चं करेमाणे।
महानिर्जरा-पद
44. पांच स्थानों से श्रमण-निर्गन्थ महानिर्जरा तथा महापर्यवसान वाला होता है34- 1. अग्लानभाव से आचार्य का वैयावृत्त्य करता हुआ, 2. अग्लानभाव से उपाध्याय का वैयावृत्त्य करता हुआ, 3. अग्लानभाव से स्थविर का वैयावृत्त्य करता हुआ, 4. अग्लानभाव से तपस्वी का वैयावृत्त्य करता हुआ, 5. अग्लानभाव से रोगी का वैयावृत्त्य करता हुआ।
45. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे महाणिज्जरे महापज्जवसाणे भवति, तं जहा- अगिलाए सेहवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए कुलवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए गणवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए संघवेयावच्चं करेमाणे, अगिलाए साहम्मियवेयावच्चं करेमाणे।
45. पांच स्थानों से श्रमण-निर्गन्थ महानिर्जरा तथा महापर्यवसान वाला होता है35- 1. अग्लानभाव से शैक्ष-नवदीक्षित का वैयावृत्त्य करता हुआ, 2. अग्लानभाव से कुल का वैयावृत्त्य करता हुआ, 3. अग्लानभाव से गण का वैयावृत्त्य करता हुआ। 4. अग्लानभाव से संघ का वैयावृत्त्य करता हुआ। 5. अग्लानभाव से साधर्मिक का वैयावृत्त्य करता हुआ।
विसंभोग-पदं
46. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे साहम्मियं संभोइयं विसंभोइयं करेमाणे णातिक्कमति, तं जहा- 1. सकिरियट्ठाण पडिसेवित्ता भवति। 2. पडिसेवित्ता णो आलोएइ। 3. आलोइत्ता णो पट्ठवेति। 4. पट्ठवेत्ता णो णिव्विसति। 5. जाइं इमाइं थेराणं ठितिपकप्पाइं भवंति ताइं अतियंचिय-अतियंचिय पडिसेवेति, से हंदहं पडिसेवामि किं मं थेरा करेस्संति?
विसंभोग-पद
46. पांच स्थानों में श्रमण-निर्गन्थ अपने साधर्मिक सांभोगिक36 को विसांभोगिक37 मंडली-बाह्य करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता- 1. जो सक्रियस्थान (अशुभ कर्म का बंधन करने वाले कार्य) का प्रतिसेवन करता है, 2. प्रतिसेवन कर जो आलोचना नहीं करता, 3. आलोचना कर जो प्रस्थापन38 नहीं करता, 4. प्रस्थानपन कर जो निर्वेश39 नहीं करता, 5. जो स्थविरों के स्थिरीकल्प40 होते हैं उनमें से एक के बाद दूसरे का अतिक्रमण करता है, दूसरों के समझाने पर यह कहता है- 'लो, मैं दोष का प्रतिसेवन करता हूं, स्थविर मेरा क्या करेंगे?'
पारंचित-पदं
47. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे साहम्मियं पारंचियं करेमाणे णातिक्कमति, तं जहा- 1. कुले वसति कुलस्स भेदाए अब्भुट्ठित्ता भवति। 2. गणे वसति गणस्स भेदाए अब्भुट्ठेत्ता भवति। 3. हिंसप्पेही। 4. छिदप्पेही। 5. अभिक्खणं-अभिक्खणं पसिणायतणाइं पउंजित्ता भवति।
पाराञ्चित-पद
47. पांच स्थानों से श्रमण-निर्गन्थ अपने साधर्मिक पाराञ्चित (दसवां प्रायश्चित्त संप्राप्त) करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता- 1. जो जिस कुल में रहता है उसी में भेद डालने का यत्न करता है, 2. जो जिस गण में रहता है उसी में भेद डालने का यत्न करता है, 3. जो हिंसाप्रेक्षी होता है-कुल, गण के सदस्यों का वध चाहता है, 4. जो छिद्रान्वेषी होता है, 5. जो बार-बार प्रश्नायतनों41 का प्रयोग करता है।
वुग्गहट्ठाण-पदं
48. आयरियउवज्झायस्स णं गणंसि पंचवुग्गहट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरियउवज्झाए णं गणंसि आणं वा धारणं वा णो सम्मं पउंजित्ता भवति। 2. आयरियउवज्झाए णं गणंसि आधारातिणिताए कितिकम्मं णो सम्मं पउंजित्ता भवति। 3. आयरियउवज्झाए णं गणंसि जे सुत्तपज्जवजाते धारेति ते काले-काले णोसम्ममणुप्पवाइत्ता भवति। 4. आयरियउवज्झाए णं गणंसि गिलाणसेहवेयावच्चं णोसम्मम्ब्भुट्ठित्ता भवति। 5. आयरियउवज्झाए णं गणंसि अणापुच्छियचारी यावि हवइ, णो आपुच्छियचारी।
व्युद्ग्रहस्थान-पद
48. आचार्य और उपाध्याय के लिए गण में पांच विग्रह के हेतु हैं- 1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा व धारणा42 का सम्यक् प्रयोग न करें। 2. आचार्य तथा उपाध्याय गण में यथा-रात्निक43 कृतिकर्म44 का सम्यक् प्रयोग न करें। 3. आचार्य तथा उपाध्याय जिन-जिन सूत्र-पर्यवजातों (सूत्रार्था प्रकारों) को धारणा करते हैं, उनकी उचित समय45 पर गण को सम्यक् वाचना न दें। 4. आचार्य तथा उपाध्याय गण में रोगी तथा नवदीक्षित साधुओं का वैयावृत्त्य कराने के लिए जागरूक न रहें, 5. आचार्य तथा उपाध्याय गण को पूछे बिना ही क्षेत्रान्तरसंक्रम करें, पूछकर न करें।
अवुग्गहट्ठाण-पदं
49. आयरियउवज्झायस्स णं गणंसि पंचवुग्गहट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरियउवज्झाए णं गणंसि आणं वा धारणं वा सम्मं पउंजित्ता भवति। 2. आयरियउवज्झाए णं गणंसि0 आधारातिणिताए सम्मं किइकम्मं पउंजित्ता भवति। 3. आयरियउवज्झाए णं गणंसि जे सुत्तपज्जवजाते धारेति ते काले-काले सम्मं अणुपवाइत्ता भवति। 4. आयरियउवज्झाए गणंसि गिलाण-सेहवेयावच्चं सम्मं अब्भुट्ठित्ता भवति। 5. आयरियउवज्झाए गणंसि आपुच्छिय-चारी यावि हवइ, णो आपुच्छियचारी।
अव्युद्ग्रहस्थान-पदम्
49. आचार्य तथा उपाध्याय के लिए गण में पांच अविग्रह के हेतु हैं- 1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा या धारणा का सम्यक् प्रयोग करें, 2. आचार्य तथा उपाध्याय गण में यथा-रात्निक कृतिकर्म का प्रयोग करें, 3. आचार्य तथा उपाध्याय जिन-जिन सूत्र-पर्यवजातों को धारणा करते हैं, उनकी उचित समय पर गण को सम्यक् वाचना दें, 4. आचार्य तथा उपाध्याय गण में रोगी तथा नवदीक्षित साधुओं का वैयावृत्त्य कराने के लिए जागरूक रहें, 5. आचार्य तथा उपाध्याय गण को पूछकर क्षेत्रान्तर-संक्रम करें, पूछकर करें।
णिसिज्जा-पदं
50. पंच णिसिज्जाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उक्कुडुया, गोदोहिया, समपायपुता, पलियंका, अद्धपलियंका।
निषद्या-पद
50. निषद्या46 पांच प्रकार की होती है- 1. उत्कुटुका-पुतों को भूमि से घुमाए बिना पैरों के बल पर बैठना, 2. गोदोहिका-गाय की तरह बैठना या गाय दुहने की मुद्रा में बैठना, 3. समपादपुता-दोनों पैरों और पुतों को छुआ कर बैठना, 4. पर्यंका-पद्मासन, 5. अर्द्धपर्यंका-अर्द्धपद्मासन।
अज्जवट्ठाण-पदं
51. पंच अज्जवट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- साधुअज्जवं, साधुमद्दवं, साधुलाघवं, साधुखंती, साधुमुत्ती।
आर्जवस्थान-पद
51. आर्जव संवर के पांच स्थान है47- 1. साधुआर्जव-माया का सम्यक् निग्रह, 2. साधुमार्दव-अभिमान का सम्यक् निग्रह, 3. साधुलाघव-गौरव का सम्यक् निग्रह, 4. साधुक्षांति-क्रोध का सम्यग् निग्रह, 5. साधुमुक्ति-लोभ का सम्यक् निग्रह।
जोइसिय-पदं
52. पंचविहा जोइसिया पण्णत्ता, तं जहा- चंदा, सूरा, गहा, णक्खत्ता, ताराओ।
ज्योतिष्क-पद
52. ज्योतिष्क पांच प्रकार के हैं- 1. चन्द्र, 2. सूर्य, 3. ग्रह, 4. नक्षत्र, 5. तारा।
देव-पदं
53. पंचविहा देवा पण्णत्ता, तं जहा- भवियदव्वदेवा, णरदेवा, धम्मदेवा, देवातिदेवा, भावदेवा।
देव-पद
53. देव पांच प्रकार के हैं- 1. भव्य-द्रव्य-देव-भविष्य में होने वाला देव, 2. नरदेव-राजा, 3. धर्मदेव-आचार्य, मुनि आदि, 4. देवातिदेव-अर्हत्, 5. भावदेव-देवगति के वर्तमान देव।
परिचारणा-पदं
54. पंचविहा परियारणा पण्णत्ता, तं जहा- कायपरियारणा, फासपरियारणा, रूवपरियारणा, सद्दपरियारणा, मणपरियारणा।
परिचारणा-पद
54. परिचारणा48 पांच प्रकार की होती है- 1. कायपरिचारणा, 2. स्पर्शपरिचारणा, 3. रूपपरिचारणा, 4. शब्दपरिचारणा, 5. मन:परिचारणा,।
अग्गमहिसी-पदं
55. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो पंच अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- काली, राती, रयणी, विज्जू, मेहा।
अग्रमहिषी-पद
55. असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के पांच अग्रमहिषियां हैं- 1. काली, 2. राती, 3. रजनी, 4. विद्युत्, 5. मेघा।
56. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइरो- यणरण्णो पंच अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सुंभा, णिसुंभा, रंभा, णिरंभा, मदणा।
56. वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज बलि के पांच अग्रमहिषियां हैं- 1. शुम्भा, 2. निशुम्भा, 3. रम्भा, 4. नीरम्भा, 5. मदना।
अणिय-अणियाहिवइ-पदं
57. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर- कुमाररण्णो पंच संगामिया अणिया, पंच संगामिया अणियाधिवती पण्णत्ता, तं जहा- पायताणिए, पीढाणिए, कुंजराणिए, महिसाणिए, रहाणिए। दुमे पायताणियाधिवती, सोदामे आसराया पीढाणियाधिवती, कुंथू हत्थिराया कुंजराणियाधिवती लोहितक्खे महिसाणियाधिवती, किण्णरे रधाणियाधिवती।
अनीक-अनीकाधिपति-पद
57. असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं और पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक-पदातिसेना, 2. पीठानीक-अश्वसेना, 3. कुंजरानीक-हस्तीसेना, 4. महिषानीक-भैंसों की सेना, 5. रथानीक-रथसेना। सेनापति-1. द्रुम-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज सुदामा-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज कुंथु-कुंजरानीक अधिपति, 4. लोहिताक्ष-महिषानीक अधिपति, 5. किन्नर-रथानीक अधिपति।
58. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइरो- यणरण्णो पंच संगामियाणिया, पंच संगामियाणियाधिवती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए, पीढाणिए, कुंजराणिए, महिसाणिए, रधाणिए। महद्दुमे पायत्ताणियाधिवती, महासोदामे आसराया पीढाणियाधिवती, मालंकारे, हत्थिराया कुंजराणियाधिपती, महालोहिअक्खे महिसाणियाधिपती, किंपुरिसे रधाणियाधिपती।
58. वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज बली के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं हैं और पांच सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. महिषानीक, 5. रथानीक। सेनापति-1. महाद्रुम-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज महासुदामा-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज मालंकार-कुंजरानीक अधिपति, 4. महालोहिताक्ष-महिषानीक अधिपति, 5. किंपुरुष-रथानीक अधिपति।
59. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमाररण्णो पंच संगामिया अणिया, पंच संगामियाणियाधिपती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव रहाणिए। भद्दसेणे पायत्ताणियाधिपती, जसोधरे आसराया पीढाणियाधिपती, सुदंसणे हत्थिराया कुंजराणियाधिपती, णीलकंठे महिसाणियाधिपती, आणंदे रहाणियाहिवई।
59. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं हैं और पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. महिषानीक, 5. रथानीक। सेनापति-1. भद्रसेन-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज यशोधर-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज सुदर्शन-कुंजरानीक अधिपति, 4. नीलकण्ठ-महिषानीक अधिपति, 5. आनन्द-रथानीक अधिपति।
60. भूयाणंदस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमाररण्णो पंच संगामियाणिया, पंच संगामियाणियाहिवई पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव रहाणिए। दक्खे पायत्ताणियाहिवई, सुग्गीवे आसराया पीढाणियाहिवई, सुविक्कमे हत्थिराया कुंजराणिया- हिवई, सेयकंठे महिसाणियाहिवई, णंदुत्तरे रहाणियाहिवई।
60. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज भूतानन्द के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं तथा पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. महिषानीक, 5. रथानीक। सेनापति- 1. दक्ष-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज सुग्रीव-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज सुविक्रम-कुंजरानीक अधिपति, 4. श्वेतकण्ठ-महिषानीक अधिपति, 5. नन्दोत्तर-रथानीक अधिपति।
61. वेणुदेवस्स णं सुवण्णिंदस्स सुवण्णकुमाररण्णो पंच संगामिया-णिया, पंच संगामियाणियाहिपती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए। एवं जधा धरणस्स तधा वेणुदेवस्सवि। वेणुदालियस्स जहा भूताणंदस्स।
61. सुपर्णेन्द्र सुपर्णराज वेणुदेव के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं तथा पांच सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. महिषानीक, 5. रथानीक। सेनापति- 1. भद्रसेन-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज यशोधर-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज सुदर्शन-कुंजरानीक अधिपति, 4. नीलकण्ठ-महिषानीक अधिपति, 5. आनन्द-रथानीक अधिपति।
62. जधा धरणस्स तहा सव्वेसिं दाहिणिल्लाणं जाव घोसस्स।
62. दक्षिण दिशा के शेष भवनपति इन्द्र-हरिकान्त, अग्निशिख, पूर्ण, जलकान्त, अमितगति, वेलम्ब तथा घोष के भी पादातानीक आदि पांच संग्राम करने वाली सेनाएं तथा भद्रसेन, अश्वराज यशोधर, हस्तिराज सुदर्शन, नीलकंठ और आनन्द-ये पांच सेनापति हैं।
63. जधा भूताणंदस्स तधा सव्वेसिं उत्तरिल्लाणं जाव महाघोसस्स।
63. उत्तर दिशा के शेष भवनपति इन्द्र-वेणुदालि, हरिस्सह, अग्निमानव, विशिष्ट, जलप्रभ, अमितवाहन, प्रभंजन और महा-घोष के भी पादातानीक आदि पांच संग्राम करने वाली सेनाएं तथा यक्ष, अश्वराज, सुग्रीव, हस्तिराज, सुविक्रम, श्वेतकंठ और नन्दोत्तर-ये पांच सेनापति हैं।
64. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो पंच संगामिया अणिया, पंच संगा- मियाणियाधिवती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए पीढाणिए कुंजराणिए उसभाणिए रधाणिए। हरिणेगमेसी पायत्ताणियाधिवती, वाऊ आसराया पीढाणियाधिवती, एरावणे हत्थिराया कुंजराणिया- धिपती, दामड्ढी उसभाणियाधिपती, माढरे रधाणियाधिपती।
64. देवेन्द्र देवराज शक्र के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं तथा पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. वृषभानीक, 5. रथानीक। सेनापति- 1. हरिनैगमेषी-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज वायु-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज ऐरावण-कुंजरानीक अधिपति, 4. दामर्धि-वृषभानीक अधिपति,5. माठर-रथानीक अधिपति।
65. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो पंच संगामिया अणिया जाव पायत्ताणिए, पीडाणिए, कुंजराणिए, उसभाणिए, रधाणिए। लहुपरक्कमे पायत्ताणियाधिवती, महावाऊ आसराया पीढाणियाहिवती, पुप्फदंते हत्थिराया कुंजराणियाहिवती, महादामड्ढी उसभाणियाहिवती। महामाढरे रधाणियाहिवती।
65. देवेन्द्र देवराज ईशान के संग्राम करने वाली पांच सेनाएं तथा पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. वृषभानीक, 5. रथानीक। सेनापति-1. लघुपराक्रम-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज महावायु-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज पुष्पदंत-कुंजरानीक अधिपति, 4. महादामर्धि-वृषभानीक अधिपति, 5. महामाठर-रथानीक अधिपति।
66. जधा सक्कस्स तहा सव्वेसिं दाहिणिल्लाणं जाव आरणस्स।
66. दक्षिण दिशा के वैमानिक इन्द्र-सनत्कुमार, ब्रह्म, शुक्र, आनत तथा आरण देवेन्द्रों के भी संग्राम करने वाली पांच सेनाएं और पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. वृषभानीक, 5. रथानीक। सेनापति-1. हरिनैगमेषी-पादातानीक अधिपति, 2. अश्वराज वायु-पीठानीक अधिपति, 3. हस्तिराज ऐरावण-कुंजरानीक अधिपति, 4. दामर्धि-वृषभानीक अधिपति, 5. माठर-रथानीक अधिपति।
67. जधा ईसाणस्स तहा सव्वेसिं उ त्तरिल्लाणं जाव अच्चुतस्स।
67. उत्तर दिशा के वैमानिक इन्द्र-लातंक सहस्रार, प्राणत तथा अच्युत देवेन्द्रों के भी संग्राम करने वाली पांच सेनाएं और पांच सेनापति हैं- सेनाएं-1. पादातानीक, 2. पीठानीक, 3. कुंजरानीक, 4. वृषभानीक, 5. रथानीक। सेनापति-1. लघुपराक्रम-पादातानीक अधिपति,2. अश्वराज महावायु-पीठानीक अधिपति,3. हस्तिराज पुष्पदंत-कुंजरानीक अधिपति,4. महादामर्धि-वृषभानीक अधिपति, 5. महामाठर-रथानीक अधिपति।
देवठिति-पदं
68. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अब्भंतरपरिसाए देवाणं पंच पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
देवस्थिति-पद
68. देवेन्द्र देवराज शक्रेन्द्र के अन्तरंग परिषद् के सदस्य देवों की स्थिति पांच पल्योपम की है।
69. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अब्भंतमरपरिसाए देवीणं पंच पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
69. देवेन्द्र देवराज ईशान के अन्तरंग परिषद् के सदस्य देवों की स्थिति पांच पल्योपम की है।
पडिहा-पदं
70. पंचविहा पडिहा पण्णत्ता, तं जहा- गतिपडिहा, ठितिपडिहा, बंधणपडिहा, भोगपडिहा, बल-वीरिय-पुरिसयार-परक्कमपडिहा।
प्रतिघात-पद
70. प्रतिघात (स्खलन) पांच प्रकार का होता है- 1. गति-प्रतिघात-अशुभ प्रवृत्ति के द्वारा प्रशस्त गति का अवरोध, 2. स्थिति-प्रतिघात-उदीरणा के द्वारा कर्म-स्थिति का अल्पीकरण, 3. बन्धन-प्रतिघात-प्रशस्त औदारिक शरीर आदि की प्राप्ति का अवरोध, 4. भोग-प्रतिघात-सामग्री के अभाव में भोग की अप्राप्ति, 5. बल49, वीर्य50, पुरुषकार51 और पराक्रम52 का प्रतिघात।
आजीव-पदं
71. पंचविधे आजीवे पण्णत्ते, तं जहा-जातीआजीवे, कुलाजीवे, कम्माजीवे, सिप्पाजीवे, लिंगाजीवे।
आजीव-पद
71. आजीव पांच प्रकार को होता है- 1. जात्याजीव-जाति से जीविका करने वाला, 2. कुलाजीव-कुल से जीविका करने वाला, 3. कर्माजीव-कृषि आदि से जीविका करने वाला, 4. शिल्पाजीव-कला से जीविका करने वाला, 5. लिंगाजीव53-वेश से जीविका करने वाला।
राय-चिंध-पदं
72. पंच रायककुधा पण्णत्ता, तं जहा- खग्गं, छत्तं, उप्फेसं, पाणहाओ, वालवीअणी।
राजचिह्न-पद
72. राजचिह्न पांच प्रकार के होते हैं- 1. खड्ग, 2. छत्र, 3. उष्णीष-मुकुट 4. जूते, 5. चामर।
उदिण्ण-परिस्सहोवसग्ग-पदं
73. पंचेहिं ठाणेहिं छउमत्थे णं उदिण्णे परिस्सहोवसग्गे सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहिया-सेज्जा, तं जहा- 1. उदिण्णकम्मे खलु अयं पुरिसे उम्मत्तगभूते। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 2. जक्खाइट्ठे खलु अयं पुरिसे। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा, रुंभति वा छपिच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 3. ममं च णं तब्भववेयणिज्जे कम्मे उदिण्णे भवति। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा 0अवहरति वा। 4. ममं च णं सम्ममसहमाणस्स अखममाणस्स अतितिक्खमाणस्स अणधियासमाणस्स किं मण्णे कज्जति? एगंतसो मे पावे कम्मे कज्जति। 5. ममं च णं सम्मं सहमाणस्स खममाणस्स तितिक्खमाणस्स0 अहियासेमाणस्स किं मण्णे कज्जति? एगंतसो मे णिज्जरा कज्जति। इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं छउमत्थे उदिण्णे परिसहोवसग्गे सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहियासेज्जा।
उदीर्ण-परीषहोपसर्ग-पद
73. पांच स्थानों से छद्मस्थ उदित परीषहों तथा उपसर्गों को अविचल भाव से सहता है, क्षांति रखता है, तितिक्षा रखता है और उनसे अप्रभावित रहता है- 1. यह पुरुष उदीर्णकर्मा है, इसलिए यह उन्मत्त होकर मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, पमार54 (मूर्च्छित) करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन55 करता है, विच्छेदन56 करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 2. यह पुरुष यक्षाविष्ट है, इसलिए यह मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 3. इस भव में मेरे लिए वेदनीय कर्म उदित हो गए हैं, इसलिए यह पुरुष मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 4. यदि मैं इन्हें अविचल भाव से सहन नहीं करूंगा, क्षान्ति नहीं रखूंगा, तितिक्षा नहीं रखूंगा और उनसे प्रभावित रहूंगा तो मुझे क्या होगा? मेरे एकान्त पापकर्म का संचय होगा। 5. यदि मैं अविचल भाव से सहन करूंगा, क्षान्ति रखूंगा, तितिक्षा रखूंगा और उनसे अप्रभावित रहूंगा तो मुझे क्या होगा? मेरे एकान्त निर्जरा होगी। इन पांच स्थानों से छद्मस्थ उदित परीषहों तथा उपसर्गों को अविचल भाव से सहता है, क्षान्ति रखता है, तितिक्षा रखता है और उनसे अप्रभावित रहता है।
74. पंचहि ठाणेहिं केवली उदिण्णे परिस्सहोवसग्गे सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहियासेज्जा, तं जहा- 1. खित्तचित्ते खलु अयं पुरिसे। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 2. दित्तचित्ते खलु अयं पुरिसे। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 3. जक्खाइट्ठे खलु अयं पुरिसे। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 4. ममं च णं तब्भववेयणिज्जे कम्मे उदिण्णे भवति। तेण मे एस पुरिसे अक्कोसति वा अवहसति वा णिच्छोडेति वा णिब्भंछेति वा बंधेति वा रुंभति वा छविच्छेदं करेति वा, पमारं वा णेति, उद्दवेइ वा, वत्थं वा पडिग्गहं वा कंबलं वा पायपुंछणमच्छिंदति वा विच्छिंदति वा भिंदति वा अवहरति वा। 5. ममं च णं सम्मं सहमाणं खममाणं तितिक्खमाणं अहियासेमाणं पासेत्ता बहवे अण्णे छउमत्था समणा णिग्गंथा उदिण्णे-उदिण्णे परीसहोवसग्गे एवं सम्मं सहिस्संति खमिस्संति तितिक्खस्संति अहियासिस्संति। इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं केवली उद्दिण्णे परिसहोवसग्गे सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहियासेज्जा।
74. पांच स्थानों से केवली उदित परीषहों और उपसर्गों को अविचल भाव से सहता है, क्षान्ति रखता है, तितिक्षा रखता है और उनसे अप्रभावित रहता है। 1. यह पुरुष क्षिप्तचित्त वाला-शोक आदि से बेभान है, इसलिए यह मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 2. यह पुरुष दृप्तचित्त-उन्मत्त है, इसलिए यह मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 3. यह पुरुष यक्षाविष्ट है, इसलिए यह मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 4. मेरे इस भव में वेदनीय कर्म उदित हो गए है, इसलिए यह पुरुष मुझ पर आक्रोश करता है, मुझे गाली देता है, मेरा उपहास करता है, मुझे बाहर निकालने की धमकियां देता है, मेरी निर्भर्त्सना करता है, मुझे बांधता है, रोकता है, अंगविच्छेद करता है, मूर्च्छित करता है, उपद्रुत करता है, वस्त्र, पात्र, कंबल, पादप्रोच्छन आदि का आच्छेदन करता है, विच्छेदन करता है, भेदन करता है या अपहरण करता है। 5. मुझे अविचल भाव से परीषहों को सहता हुआ, क्षान्ति रखता हुआ, तितिक्षा रखता हुआ और अप्रभावित रहता हुआ देखकर बहुत सारे छद्मस्थ श्रमण-निर्ग्रन्थ परीषहों और उपसर्गो के उदित होने पर उन्हें अविचल भाव से सहन करेंगे, क्षान्ति रखेंगे, तितिक्षा रखेंगे और उनसे अप्रभावित रहेंगे। इन पांच स्थानों से केवली उदित परीषहों तथा उपसर्गों को अविचलभाव से सहता है, क्षान्ति रखता है, तितिक्षा रखता है और उनसे अप्रभावित रहता है।
हेउ-पदं
75. पंच हेऊ पण्णत्ता, तं जहा- हेउं ण जाणति, हेउं ण पासति, हेउं ण बुज्झति, हेउं णाभिगच्छति, हेउं अण्णाणमरणं मरति।
हेतु-पद
75. हेतु (परोक्षज्ञानी) पांच हैं57- 1. हेतु को नहीं जानने वाला, 2. हेतु को नहीं देखने वाला, 3. हेतु पर श्रद्धा नहीं करने वाला, 4. हेतु को प्राप्त नहीं करने वाला, 5. सहेतुक अज्ञानमरण मरने वाला।
76. पंच हेऊ पण्णत्ता, तं जहा- हेउणा ण जाणति, हेउणा ण पासति, हेउणा ण बुज्झति, हेउणा णाभिगच्छति, हेउणा अण्णाणमरणं मरति।
76. हेतु पांच हैं- 1. हेतु से नहीं जानने वाला, 2. हेतु से नहीं देखने वाला, 3. हेतु से श्रद्धा नहीं करने वाला, 4. हेतु से प्राप्त नहीं करने वाला, 5. सहेतुक अज्ञानमरण से मरने वाला।
77. पंच हेऊ पण्णत्ता, तं जहा- हेउं जाणइ, हेउं पासइ, हेउं बुज्झइ हेउं अभिगच्छइ, हेउं छउमत्थमरणं मरति।
77. हेतु पांच हैं- 1. हेतु को जानने वाला, 2. हेतु को देखने वाला, 3. हेतु पर श्रद्धा करने वाला, 4. हेतु को प्राप्त करने वाला, 5. सहेतुक छद्मस्थ-मरण मरने वाला।
78. पंच हेऊ पण्णत्ता, तं जहा- हेउणा जाणइ, हेउणा पासइ, हेउणा बुज्झइ, हेउणा अभिगच्छइ, हेउणा छउमत्थमरणं मरइ।
78. हेतु पांच हैं- 1. हेतु से जानने वाला, 2. हेतु से देखने वाला, 3. हेतु से श्रद्धा करने वाला, 4. हेतु से प्राप्त करने वाला, 5. सहेतुक छद्मस्थ-मरण से मरने वाला।
अहेउ-पदं
79. पंच अहेऊ पण्णत्ता, तं जहा- अहेउं ण जाणति, अहेउं ण पासति, अहेउं ण बुज्झति, अहेउं णाभिगच्छति, अहेउं छउमत्थमरणं मरति।
अहेतु-पद
79. अहेतु पांच हैं- 1. अहेतु को नहीं जानने वाला, 2. अहेतु को नहीं देखने वाला, 3. अहेतु पर श्रद्धा नहीं करने वाला, 4. अहेतु को प्राप्त नहीं करने वाला, 5. अहेतुक छद्मस्थ-मरण मरने वाला।
80. पंच अहेऊ पण्णत्ता, तं जहा- अहेउणा ण जाणति, अहेउणा ण पासति, अहेउणा ण बुज्झति, अहेउणा णाभिगच्छति, अहेउणा छउमत्थमरणं मरति।
80. अहेतु पांच हैं- 1. अहेतु से नहीं जानने वाला, 2. अहेतु से नहीं देखने वाला, 3. अहेतु से श्रद्धा नहीं करने वाला, 4. अहेतु से प्राप्त नहीं करने वाला, 5. अहेतुक छद्मस्थ-मरण से मरने वाला।
81. पंच अहेऊ पण्णत्ता, तं जहा- अहेउं जाणति, अहेउं पासति, अहेउं बुज्झति अहेउं अभिगच्छति, अहेउं केवलिमरणं मरति।
81. अहेतु पांच हैं- 1. अहेतु को जानने वाला, 2. अहेतु को देखने वाला, 3. अहेतु पर श्रद्धा करने वाला, 4. अहेतु को प्राप्त करने वाला, 5. अहेतुक केवली-मरण मरने वाला।
82. पंच अहेऊ पण्णत्ता, तं जहा- अहेउणा जाणति, अहेउणा पासति, अहेउणा बुज्झति, अहेउणा अभिगच्छति, अहेउणा केवलिमरणं मरति।
82. अहेतु पांच हैं- 1. अहेतु से जानने वाला, 2. अहेतु से देखने वाला, 3. अहेतु से श्रद्धा करने वाला, 4. अहेतु से प्राप्त करने वाला, 5. अहेतुक केवली-मरण से मरने वाला।
अणुत्तर-पदं
83. केवलिस्स णं पंच अणुत्तरा पण्णत्ता, तं जहा- अणुत्तरे णाणे, अणुत्तरे दंसणे, अणुत्तरे चरित्ते, अणुत्तरे तवे, अणुत्तरे वीरिए।
अनुत्तर-पद
83. केवली के पांच स्थान अनुत्तर है58- 1. अनुत्तर ज्ञान, 2. अनुत्तर दर्शन 3. अनुत्तर चारित्र, 4. अनुत्तर तप, 5. अनुत्तर वीर्य।
पंच-कल्लाण-पदं
84. पउमप्पहे णं अरहा पंच चित्ते हुत्था, तं जहा- 1. चित्ताहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते। 2. चित्ताहिं जाते। 3. चित्ताहिं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारितं पव्वइए। 4. चित्ताहिं अणंते अणुत्तरे णिव्वाघाए णिरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवल-वरणाणदंसणे समुप्पण्णे। 5. चित्ताहिं परिणिव्वुत्ते।
पञ्च-कल्याण-पद
84. पद्मप्रभ तीर्थंकर के पंच-कल्याण चित्रा नक्षत्र में हुए- 1. चित्रा में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए, 2. चित्रा नक्षत्र में जन्मे, 3. चित्रा नक्षत्र में मुण्डित होकर अगारधर्म से अनगार-धर्म में प्रव्रजित हुए 4. चित्रा नक्षत्र में अनन्त, अनुत्तर, निर्व्याघात, निरावरण, कृत्स्न, प्रतिपूर्ण केवलज्ञानवरदर्शन को संप्राप्त हुए, 5. चित्रा नक्षत्र में परिनिवृत्त हुए।
85. पुप्फदंते णं अरहा पंच मूले हुत्था, तं जहा- मूलेणं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
85. पुष्पदन्त तीर्थंकर के पंच कल्याण मूल नक्षत्र में हुए- मूल में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अव-क्रान्त हुए।
86. सीयले णं अरहा पंच पुव्वासाढे हुत्था, तं जहा- पुव्वासाढाहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
86. शीतल तीर्थंकर के पंच कल्याण पूर्वाषाढा नक्षत्र में हुए- पूर्वाषाढा में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
87. विमले णं अरहा पंचउत्तराभद्दवए हुत्था, तं जहा- उत्तराभद्दवयाहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
87. विमल तीर्थंकर के पंच कल्याण उत्तरभाद्रपद नक्षत्र में हुए- उत्तरभाद्रपद में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
88. अणंते णं अरहा पंच रेवतिए हुत्था, तं जहा- रेवतिहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
88. अनन्त तीर्थंकर के पंच कल्याण रेवती नक्षत्र में हुए- रेवती में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अव-क्रान्त हुए।
89. धम्मे णं अरहा पंच पूसे हुत्था, तं जहा- पूसेणं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
89. धर्म तीर्थंकर के पंच कल्याण पुष्य नक्षत्र में हुए- पुष्य में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अव-क्रान्त हुए।
90. संती णं अरहा पंच भरणीए हुत्था, तं जहा- भरणीहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
90. शान्ति तीर्थंकर के पंच कल्याण भरणी नक्षत्र में हुए- भरणी में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अव-क्रान्त हुए।
91. कुंथू णं अरहा पंचकत्तिए हुत्था, तं जहा- कत्तियाहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
91. कुंथु तीर्थंकर के पंच कल्याण कृत्तिका नक्षत्र में हुए- कृत्तिका में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
92. अरे णं अरहा पंचरेवतिए हुत्था, तं जहा- रेवतिहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
92. अर तीर्थंकर के पंच कल्याण रेवती नक्षत्र में हुए- रेवती में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अव-क्रान्त हुए।
93. मुणिसुव्वए णं अरहा पंचसवणे हुत्था, तं जहा- सवणेणं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
93. मुनिसुव्रत तीर्थंकर के पंच कल्याण श्रवण नक्षत्र में हुए- श्रवण में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
94. णमी णं अरहा पंचआसिणीए हुत्था, तं जहा- आसिणीहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
94. नमि तीर्थंकर के पंच कल्याण अश्विनी नक्षत्र में हुए- अश्विनी में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
95. णेमी णं अरहा पंचचित्ते हुत्था, तं जहा- चित्ताहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
95. नेमि तीर्थंकर के पंच कल्याण चित्रा नक्षत्र में हुए- चित्रा में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
96. पासे णं अरहा पंचविसाहे हुत्था, तं जहा- विसाहाहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते।
96. पार्श्व तीर्थंकर के पंच कल्याण विशाखा नक्षत्र में हुए- विशाखा में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए।
97. समणे भगवं महावीरे पंचहत्थुत्तरे होत्था, तं जहा- 1. हत्थुत्तराहिं चुते चइत्ता गब्भं वक्कंते। 2. हत्थुत्तराहिं गब्भाओ गब्भं साहरिते। 3. हत्थुत्तराहिं जाते। 4. हत्थुत्तराहिं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारितं पव्वइए। 5. हत्थुत्तराहिं अणंते अणुत्तरे णिव्वाघाए णिरावरणे कसिणे पडि-पुण्णे केवलवरणाणदंसणे समुप्पणे।
97. श्रमण भगवान् महावीर के पंच कल्याण हस्तोत्तर (उत्तर फाल्गुनी) नक्षत्र में हुए59- 1. हस्तोत्तर नक्षत्र में च्युत हुए, च्युत होकर गर्भ में अवक्रान्त हुए। 2. हस्तोत्तर नक्षत्र में देवानंदा के गर्भ से त्रिशला के गर्भ में संहृत हुए। 3. हस्तोत्तर नक्षत्र में जन्मे। 4. हस्तोत्तर नक्षत्र में मुण्डित होकर अगारधर्म से अनगार-धर्म में प्रव्रजित हुए, 5. हस्तोत्तर नक्षत्र में अनन्त, अनुत्तर, निर्व्या-घात, निरावरण, कृत्स्न, प्रतिपूर्ण केवल-ज्ञानवरदर्शन को संप्राप्त हुए।
महाणदी-उत्तरण-पदं
98. नो कप्पइ णिग्गंथाणं वा णिग्गं-थीण वा इमाओ उद्दिट्ठाओ गणियाओ वियंजियाओ पंच महण्णवाओ महाण-दीओ अंतो माणस्स दुक्खुत्तो वा तिक्खुत्तो वा उत्तरित्तए वा संतरित्तए वा, तं जहा- गंगा, जउणा, सरऊ, एरावती, मही। पंचहिं ठाणेहिं कप्पति, तं जहा- 1. भयंसि वा 2. दुब्भिक्खंसि वा 3. पवहेज्ज वा णं कोइ 4. दओघंसि वा एज्जमाणंसि महता वा 5. अणारिएसु
महानदी-उत्तरण-पद
98. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को महानदी के रूप में कथित, गणित और प्रख्यात इन पांच महार्णव महानदियों का महीने में दो बार या तीन बार से अधिक उत्तरण तथा संतरण नहीं करना चाहिए60, जैसे- 1. गंगा, 2. यमुना, 3. सरयु, 4. ऐरावती, 5. मही। पांच कारणों से वह किया जा सकता है- 1. शरीर, उपकरण आदि के अपहरण का भय होने पर, 2. दुर्भिक्ष होने पर, 3. किसी के द्वारा व्यथित या प्रवाहित किए जाने पर, 4. बाढ़ आ जाने पर, 5. अनार्यो द्वारा उपद्रुत किए जाने पर।
पढमपाउस-पदं
99. णो कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गं-थीण वा पढमपाउसंसि गामाणुगामं दूइज्जित्तए। पंचहिं ठाणेहिं कप्पइ, तं जहा- 1. भयंसि वा, 2. दुब्भिक्खंसि वा, 3. पव्वहेज्ज वा णं कोइ, 4. दओघंसि वा एज्जमाणंसि महता वा, 5. अणारिएहिं।
प्रथम प्रावृट्-पद
99. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को प्रथम प्रावृट्-चातुर्मास के पूर्वकाल में ग्रामानुग्राम विहार नहीं करना चाहिए। पांच कारणों से वह किया जा सकता है61- 1. शरीर, उपकरण आदि के अपहरण का भय होने पर, 2. दुर्भिक्ष होने पर, 3. किसी के द्वारा व्यथित-ग्राम से निकाल दिए जाने पर, 4. बाढ़ आ जाने पर, 5. अनार्यो द्वारा उपद्रुत किए जाने पर।
वासावास-पदं
100. वासावासं पज्जोसविताणं णो कप्पइ णिग्गंथाण वा निग्गंथीण वा गामाणुगामं दूइज्जित्तए। पंचहिं ठाणेहिं कप्पइ, तं जहा- 1. णाणट्ठयाए 2. दंसणट्ठयाए 3. चरित्तट्ठयाए 4. आयरिय-उवज्झाया वा से वीसुंभेज्जा 5. आयरिय-उवज्झायाण वा बहिता वेआवच्चकरणयाए।
वर्षावास-पद
100. निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थियों को वर्षाकाल में पर्युषणा कल्पपूर्वक निवास कर ग्रामानुग्राम विहार नहीं करना चाहिए। पांच कारणों से वह किया जा सकता है62- 1. ज्ञान के लिए, 2. दर्शन के लिए, 3. चरित्र के लिए, 4. आचार्य या उपाध्याय की मृत्यु के अवसर पर, 5. वर्षाक्षेत्र से बाहर रहे हुए आचार्य या उपाध्याय का वैयावृत्त्य करने के लिए।
अणुग्घातिय-पदं
101. पंच अणुग्घातिया पण्णत्ता, तं जहा- हत्थकम्मं करेमाणे, मेहुणं पडिसेवेमाणे, रातीभोयणं भुंजेमाणे, सागारियपिंड भुंजेमाणे, रायपिंडं भुंजेमाणे।
अनुद्घात्य-पद
101. पांच अनुद्घातिक (गुरु प्रायश्चित्त के योग) होते हैं- 1. हस्तकर्म करने वाला, 2. मैथुन की प्रतिसेवना करने वाला, 3. रात्रि-भोजन करने वाला, 4. सागारिकपिंड63 (शय्यातरपिंड) का भोजन करने वाला, 5. राजपिंड64 का भोजन करने वाला।
रायंतेउर-पवेस-पदं
102. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे रायंतेउरमणुपविसमाणे णाइक्कमति, तं जहा- 1. णगरे सिया सव्वतो समंता गुत्ते गुत्तदुवारे, बहवे समणमाहणा णो संचाएंति भत्ताए वा पाणाए वा णिक्खमित्तए वा पविसित्तए वा, तेसिं विण्णवणट्ठयाए रायंतेउरमणु-पविसेज्जा। 2. पाडिहारियं वा पीढ-फलग-सेज्जा-संथारगं पच्चप्पिणमाणे रायंतेउरमणु-पविसेज्जा। 3. हयस्स वा गयस्स वा दुट्ठस्स आगच्छमाणस्स भीते रायंतेउरमणु-पविसेज्जा। 4. परो व णं सहसा वा बलसा वा बाहाए गहाय रायंतेउरमणुपवेसेज्जा। 5. बहिता व णं आरामगयं वा उज्जाणगयं वा रायंतेउरजणो सव्वतो समंता संपरिक्खिवित्ता णं सण्णि-वेसिज्जा इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे रायंतेउरमणुपविसमाणे णातिकम्मइ।
राजान्त:पुर-प्रवेश-पद
102. पांच स्थानों से श्रमण-निर्ग्रन्थ राजा के अन्त:पुर65 में अनुप्रविष्ट होता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता- 1. यदि नगर चारों ओर परकोटे से घिरा हुआ हो तथा उसके द्वार बन्द कर दिए गये हों, बहुत सारे श्रमण और माहन भोजन-पानी के लिए नगर से बाहर निष्क्रमण और प्रवेश न कर सकें, उस स्थिति में उनके प्रयोजन का विज्ञापन करने के लिए वह राजा के अन्त:पुर में अनुप्रविष्ट हो सकता है, 2. प्रातिहारिक66 पीठ, फलक, शय्या, संस्तारक को वापस देने के लिए राजा के अन्त:पुर में अनुप्रविष्ट हो सकता है, 3. दुष्ट घोड़े या हाथी आदि के सामने आ जाने पर रक्षा के लिए राजा के अन्त:पुर में अनुप्रविष्ट हो सकता है, 4. कोई अन्य व्यक्ति अचानक बलपूर्वक बाहु पकड़ कर ले जाए तो राजा के अन्त:पुर में अनुप्रविष्ट हो सकता है, 5. कोई साधु नगर के बाहर आराम67 या उद्यान68 में ठहरा हुआ हो और वहां क्रीड़ा करने के लिए राजा का अन्त:पुर आ जाए, राजपुरुष उस आराम को घेर लें-निर्गम व प्रवेश बन्द कर दें, उस स्थिति में वह वहीं रह सकता है। इन पांच स्थानों में श्रमण-निर्ग्रन्थ राजा के अन्त:पुर में अनुप्रविष्ट होता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता।
गब्भधरण-पदं
103. पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं असंवसमाणीवि गब्भं धरेज्जा, तं जहा- 1. इत्थी दुव्वियडा दुण्णिसण्णा सुक्कपोग्गले अधिट्ठिज्जा। 2. सुक्कपोग्गलसंसिट्ठे व से वत्थे अंतोजोणीए अणुपवेसेज्जा। 3. सइं वा से सुक्कपोग्गले अणुप-वेसेज्जा। 4. परो व से सुक्कपोग्गले अणुप-वेसेज्जा। 5. सीओदगवियडेण वा से आयम-माणीए सुक्कपोग्गला अणुपवेसेज्जा- इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेणं सद्धिं असंवसमाणी वि गब्भं धरेज्जा।
गर्भधरण-पद
103. पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवासन नहीं करती हुई भी गर्भ को धारण कर सकती है69- 1. अनावृत तथा दुर्निषण्ण-पुरुष वीर्य से संसृष्ट स्थान को गुह्य प्रदेश से आक्रांत कर बैठी हुई स्त्री योनि-देश में शुक्र-पुद्गलों का आकर्षण होने पर, 2. शुक्र-पुद्गलों से संसृष्ट वस्त्र के योनि देश में अनुप्रविष्ट हो जाने पर, 3. पुत्रार्थिनी होकर स्वयं अपने ही हाथों से शुक्र-पुद्गलों को योनि देश में अनुप्रविष्ट हो जाने पर, 4. दूसरों के द्वारा शुक्र-पुद्गलों के योनि-देश में अनुप्रविष्ट किए जाने पर, 5. नदी, तालाब आदि में स्नान करती हुई के योनि-देश में शुक्र-पुद्गलों के अनुप्रविष्ट हो जाने पर, इन पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास न करती हुई भी गर्भ को धारण कर सकती है।
104. पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणी वि गब्भं णो धरेज्जा, तं जहा- 1. अप्पत्तजोव्वणा। 2. अतिकंतजोव्वणा। 3. जातिवंझा। 4. गेलण्णपुट्ठा। 5. दोमणंसिया इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणीवि गब्भं0 णो धरेज्जा।
104. पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं करती- 1. पूर्ण युवति70 न होने से, 2. विगतयौवना71 होने से, 3. जन्म से ही वध्या होने से, 4. रोग से स्पृष्ट होने से, 5. शोकग्रस्त होने से। इन पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं कर सकती।
105. पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणीवि णो गब्भं धरेज्जा, तं जहा- 1. णिच्चोउया। 2. अणोउया। 3. वाणण्णसोया। 4. वाविद्धसोया। 5. अणंगपडिसेवणी इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणीवि गब्भं णो धरेज्जा।
105. पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं करती- 1. सदा ऋतुमती रहने से, 2. कभी भी ऋतुमती न होने से, 3. गर्भाशय के नष्ट हो जाने से, 4. गर्भाशय की शक्ति के क्षीण हो जाने से, 5. अप्राकृतिक काम-क्रीड़ा करने, अत्यधिक पुरुष सहवास करने या अनेक पुरुषों का सहवास करने से72। इन पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं कर सकती।
106. पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणीवि गब्भं णो धरेज्जा, तं जहा- 1. उउंमि णो णिगामपडिसेविणी यावि भवति। 2. समागता वा से सुक्कपोग्गला पडिविद्धंसंति। 3. उदिण्णे वा से पित्तसोणिते। 4. पुरा वा देवकम्मणा। 5. पुत्तफले वा णो णिव्विट्ठे भवति इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं इत्थी पुरिसेण सद्धिं संवसमाणीवि गब्भं0 णो धरेज्जा।
106. पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं करती- 1. ऋतुकाल में वीर्यपात होने तक पुरुष का प्रतिसेवन नहीं करने से, 2. समागत शुक्र-पुद्गलों के विध्वस्त हो जाने से, 3. पित्त-प्रधान शोणित के उदीर्ण हो जाने से, 4. देव-प्रयोग से, 5. पुत्र फलदायी कर्म के अर्जित न होने से। इन पांच कारणों से स्त्री पुरुष का सहवास करती हुई भी गर्भ को धारण नहीं कर सकती।
णिग्गंथ-णिग्गंथो-एगओवास-पदं
107. पंचहिं ठाणेहिं निगगंथीओ य एगतओ ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति, तं जहा- 1. अत्थेगइया णिग्गंथा य णिग्गंथीओ य एगं महं अगामियं छिण्णावायं दीह-मद्धमडविमणुपविट्ठा, तत्थेगयतो ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति। 2. अत्थेगइया णिग्गंथा य णिग्गंथीओ य गामंसि वा णगरंसि वा खेडंसि वा कव्वडंसि वा मडंबंसि वा पट्टणंसि वा दोणमुहंसि वा आगरंसि वा णिगमंसि वा आसमंसि वा सण्णिवेसंसि वा रायणहाणिंसि वा वासं उवागता, एगतिया जत्थ उवस्सयं लभंति एगतिया णो लभंति तत्थेगतो ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति। 3. अत्थेगइया णिग्गंथा य णिग्गंथीओ य णागकुमारावासंसि वा सुवण्ण-कुमारावासंसि वा वासं उवागता तत्थेगओ ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति। 4. आमोसगा दीसंति, ते इच्छंति णिग्गं-थीओ चीवरपडियाए पडिगाहित्तए, तत्थेगओ ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति। 5. जुवाणा दीसंति, ते इच्छंति णिग्गं-थीओ मेहुणपडियाए पडिगाहित्तए, तत्थेगओ ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णातिक्कमंति। इच्चेतेहिं पंचहिं ठाणेहिं णिग्गंथा णिग्गंथीओ य एगतओ ठाणं वा सेज्जं वा णिसीहियं वा चेतेमाणा णाति-क्कमंति।
निर्ग्रन्थ-निर्ग्रन्थी-एकत्रवास-पद
107. पांच स्थानों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करती- 1. कदाचित् कुछ निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां किसी विशाल, वस्तीशून्य, आवागमन रहित तथा लम्बी अटवी में अनुप्रविष्ट हो जाने पर वहां एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते, 2. कदाचित् कुछ निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां ग्राम, नगर, खेट, कर्बट, मडम्ब, पत्तन, आकर, द्रोणमुख, निगम, आश्रम, सन्निवेश और राजधानी में गए। वहां दोनों में से किसी वर्ग को उपाश्रय मिले या किसी को न मिले तो वे एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते, 3. कदाचित् कुछ निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां नागकुमार आदि के आवास में रहे। वहां अतिविजनता होने के कारण निर्ग्रन्थियों की सुरक्षा के लिए एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते, 4. कहीं चोर बहुत हों और वे निर्ग्रन्थियों के वस्त्रों को चुराना चाहते हों, वहां निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 5. कहीं युवक बहुत हों और वे निर्ग्रन्थियों के ब्रह्मचर्य को खण्डित करना चाहते हों, वहां निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। इन पांच स्थानों से निर्ग्रन्थ, निर्ग्रन्थियां एक स्थान पर कायोत्सर्ग, शयन तथा स्वाध्याय करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।
108. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णाइक्कमति, तं जहा- 1. खित्तचित्ते समणे णिग्गंथे णिग्गं-थेहिमविज्जमाणेहिं अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णातिक्कमति। 2. दित्तचित्ते समणे णिग्गंथे णिग्गं-थेहिमविज्जमाणेहिं अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णातिक्कमति। 3. जक्खाइट्ठे समणे णिग्गंथे णिग्गं-थेहिमविज्जमाणेहिं अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णातिक्कमति। 4. उम्मायपत्ते समणे णिग्गंथे णिग्गं-थेहिमविज्जमाणेहिं अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णातिक्कमति। 5. णिग्गंथीपव्वाइयए समणे णिग्गंथे णिग्गंथेहिमविज्जमाणेहिं अचेलए सचेलियाहिं णिग्गंथीहिं सद्धिं संवसमाणे णातिक्कमति।
108. पांच स्थानों से अचेल निर्ग्रन्थ सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते- 1. शोक आदि से क्षिप्तचित्त निर्ग्रन्थ, अन्य निर्ग्रन्थों के न होने पर, स्वयं अचेल होते हुए, सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, 2. हर्ष आदि से दृप्तचित्त निर्ग्रन्थ, अन्य निर्ग्रन्थों के न होने पर, स्वयं अचेल होते हुए, सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, 3. यक्षाविष्ट निर्ग्रन्थ, अन्य निर्ग्रन्थों के न होने पर, स्वयं अचेल होते हुए, सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, 4. वायु-प्रकाप आदि से उन्मत निर्ग्रन्थ, अन्य निर्ग्रन्थों के न होने पर, स्वयं अचेल होते हुए, सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता, 5. निर्ग्रन्थियों द्वारा प्रव्रजित निर्ग्रन्थ, अन्य निर्ग्रन्थों के न होने पर, स्वयं अचेल होते हुए, सचेल निर्ग्रन्थियों के साथरहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता।
आसव-संवर-पदं
109. पंच आसवदारा पण्णत्ता, तं जहा- मिच्छत्ते, अविरती, पमादो, कसाया, जोगा।
आश्रव-संवर-पद
109. आश्रव पांच हैं- 1. मिथ्यात्व-विपरीत तत्त्वश्रद्धा, 2. अविरति-अत्यागवृत्ति, 3. प्रमाद-आत्मिक अनुत्साह, 4. कषाय-आत्मा का राग-द्वेषात्मक उत्ताप, 5. योग-मन, वचन और काया का व्यापार।
110. पंच संवरदारा पण्णत्ता, तं जहा-संमत्तं, विरती, अपमादो, अकसाइत्तं, अजोगित्तं।
110. संवरद्वार पांच हैं- 1. सम्यक्त्व-सम्यक् तत्त्वश्रद्धा, 2. विरति-त्यागभाव, 3. अप्रमाद-आत्मिक उत्साह, 4. अकषाय-राग-द्वेष से निवृत्ति, 5. अयोग-प्रवृत्ति-निरोध।
दंड-पदं
111. पंच दंडा पण्णत्ता, तं जहा- अट्ठादंडे, अणट्ठादंडे, हिंसादंडे, अकस्मादंडे, दिट्ठीविप्परियासियादंडे।
दण्ड-पद
111. दण्ड पांच हैं- 1. अर्थदण्ड-प्रयोजनवश अपने या दूसरों के लिए त्रस या स्थावर प्राणियों की हिंसा करना, 2. अनर्थदण्ड-निष्प्रयोजन हिंसा करना, 3. हिंसादण्ड-यह मुझे मार रहा है, 'मारेगा या इसने मुझको मारा था'-इसलिए हिंसा करना, 4. अकस्मात्दण्ड73-एक के वध के लिए प्रहार करने पर दूसरे का वध हो जाना। 5. दृष्टिविपर्यासदण्ड-मित्र को अमित्र जानकर दण्डित करना।
किरिया-पदं
112. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया, पारिग्गहिया, मायावत्तिया, अपच्चक्खाणकिरिया, मिच्छा-दंसणवत्तिया।
क्रिया-पद
112. क्रिया पांच प्रकार की है74- 1. आरम्भिकी, 2. पारिग्रहिकी, 3. मायाप्रत्यया, 4. अप्रत्याख्यानक्रिया, 5. मिथ्यादर्शनप्रत्यया।
113. मिच्छादिट्ठियाणं णेरइयाणं पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया, पारिग्गहिया, मायावत्तिया, अपच्चक्खाणकिरिया, मिच्छा-दंसणवत्तिया।
113. मिथ्यादृष्टि नैरयिकों के पांच क्रियाएं होती हैं75- 1. आरम्भिकी, 2. पारिग्रहिकी, 3. मायाप्रत्यया, 4. अप्रत्याख्यानक्रिया, 5. मिथ्यादर्शनप्रत्यया।
114. एवं-सव्वेसिं णिरंतरं जाव मिच्छद्दिट्ठियाणं वेमाणियाणं, णवरं-विगलिंदिया मिच्छद्दिट्ठी ण भण्णंति। सेसं तहेव।
114. इसी प्रकार विकलेन्द्रियों तथा शेष सभी मिथ्यादृष्टि वाले दण्डों में पांचों ही क्रियाएं होती है।76
115. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- काइया, आहिगरणिया, पाओसिया, पारितावणिया, पाणातिवातकिरिया।
115. क्रिया पांच प्रकार की है77- 1. कायिकी, 2. आधिकरणिकी, 3. प्रादोषिकी, 4. पारितापनिकी, 5. प्राणातिपातक्रिया।
116. णेरइयाणं पंच एवं चेव। एवं-णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
116. सभी दण्डकों में ये पांच क्रियाएं होती हैं78।
117. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आरंभिया, पारिग्गहिया, मायावत्तिया, अपच्चक्खाणकिरिया, मिच्छा-दंसणवत्तिया।
117. क्रिया पांच प्रकार की हैं79- 1. आरम्भिकी, 2. पारिग्रहिकी, 3. मायाप्रत्यया, 4. अप्रत्याख्यानक्रिया, 5. मिथ्यादर्शनप्रत्यया।
118. णेरइयाणं पंच किरिया णिरंतरं जाव-वेमाणियाणं।
118. सभी दण्डकों में ये पांचों क्रियाएं होती हैं।80
119. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- दिट्ठिया, पुट्ठिया, पाडुच्चिया, सामंतोवणिवाइया, साहत्थिया।
119. क्रिया पांच प्रकार की है81- 1. दृष्टिजा, 2. पृष्टिजा, 3. प्रातित्यिकी, 4. सामंतोपनिपातिकी, 5. स्वाहस्तिका।
120. एवं णेरइयाणं जाव वेमाणियाणं।
120. सभी दण्डकों में ये पांचों क्रियाएं होती हैं।82
121. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णेसत्थिया, आणवणिया, वेयारणिया, अणाभोगवत्तिया, अणवकंखवत्तिया। एवं जाव वेमाणियाणं।
121. क्रिया पांच प्रकार की है83- 1. नैसृष्टिकी, 2. आज्ञापनिकी, 3. वैदारणिका, 4. अनाभोगप्रत्यया, 5. अनवकांक्षाप्रत्यया। सभी दण्डकों में ये पांचों क्रियाएं होती हैं।84
122. पंच किरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पेज्जवत्तिया, दोसवत्तिया, नओगकिरिया, समुदाणकिरिया, ईरियावहिया। एवं-मणुस्साण वि। सेसाणं णत्थि।
122. क्रिया पांच प्रकार की है85- 1. प्रयस्प्रत्यया, 2. दोषप्रत्यया, 3. प्रयोगक्रिया-गमनागमन की क्रिया, 4. समुदानक्रिया-मन, वचन और काया की प्रवृत्ति। 5. ईर्यापथिकी-वीतराग के मन, वचन और काया की प्रवृत्ति से होने वाला पुण्य-बन्ध। ये क्रियाएं मनुष्यों के ही होती है, शेष दण्डकों में नहीं।
परिण्णा-पदं
123. पंचविहा परिण्णा पण्णत्ता, तं जहा- उवहिपरिण्णा, उवस्सयपरिण्णा, कसायपरिण्णा, जोगपरिण्णा, भत्तपाणपरिण्णा।
परिज्ञा-पद
123. परिज्ञा (परित्याग) पांच प्रकार की होती है- 1. उपधिपरिज्ञा, 2. उपाश्रयपरिज्ञा, 3. कषायपरिज्ञा, 4. योगपरिज्ञा, 5. भक्तपानपरिज्ञा।
ववहार-पदं
124. पंचविहे ववहारे पण्णत्ते, तं जहा- आगमे, सुते, आणा, धारणा, जीते। जहा से तत्थ आगमे सिया, आगमेणं ववहारं पट्ठवेज्जा। णो से तत्थ आगमे सिया जहा से तत्थ सुते सिया, सुतेणं ववहारं पट्ठवेज्जा। णो से तत्थ सुते सिया जहा से तत्थ आणा सिया, आणाए ववहारं पट्ठवेज्जा। णो से तत्थ आणा सिया जहा से तत्थ धारणा सिया, धारणाए ववहारं पट्ठवेज्जा। णो से तत्थ धारणा सिया जहा से तत्थ जीते सिया, जीतेणं ववहारं पट्ठवेज्जा। इच्चेतेहिं पंचहिं ववहारं पट्ठवेज्जा-आगमेणं सुतेणं आणाए धारणाए जीतेणं। जधा-जधा से तत्थ आगमे सुते आणा धारणा जीते तधा-तधा ववहारं पट्ठवेज्जा। से किमाहु भंते! आगमवलिया समणा णिग्गंथा? इच्चेतं पंचविधं ववहारं जया-जया जहिं-जहिं तया-तया तहिं-तहिं अणि-स्सितोवस्सितं सम्मं ववहरमाणे समणे णिग्गंथे आणाए आराधए भवति।
व्यवहार-पद
124. व्यवहार पांच प्रकार का होता है86- 1. आगम, 2. श्रुत, 3. आज्ञा, 4. धारणा, 5. जीत। जहां आगम हो वहां आगम से व्यवहार की प्रस्थापना करे। जहां आगम न हो, श्रुत हो, वहां श्रुत से व्यवहार की प्रस्थापना करे। जहां श्रुत न हो, आज्ञा हो, वहां आगम से व्यवहार की प्रस्थापना करे। जहां आज्ञा न हो, धारणा हो, वहां धारणा से व्यवहार की प्रस्थापना करे। जहां धारणा न हो, जीत हो, वहां जीत से व्यवहार की प्रस्थापना करे। इन पांचों से व्यवहार की प्रस्थापना करे- आगम से, श्रुत से, आज्ञा से, धारणा से और जीत से। जिस समय आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा से और जीत में से जो प्रधान हो उसी से व्यवहार की प्रस्थापना करे। भंते! आगमबलिक श्रमण-निर्ग्रन्थों ने इस विषय में क्या कहा है? आयुष्मान् श्रमणों! इन पांचों व्यवहारों में जब-जब जिस-जिस विषय में जो व्यवहार हो, तब-तब वहां-वहां उसका अनिश्रितो-पाश्रितमध्यस्थभाव से सम्यग् व्यवहार करता हुआ श्रमण-निर्ग्रन्थ आज्ञा का आराधक होता है।
सुत्त-जागर-पदं
125. संजयमणुस्साणं सुत्ताणं पंच जागरा पण्णत्ता, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
सुप्त-जागर-पद
125. संयत मनुष्य सुप्त होते हैं तब उनके पांच जागृत होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
126. संजतमणुस्साणं जागराणं पंच सुत्ता पण्णत्ता, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
126. संयत मनुष्य जागृत होते हैं तब उनके पांच सुप्त होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
127. असंजयमणुस्साणं सुत्ताणं वा जागराणं वा पंच जागरा पण्णत्ता, तं जहा- सद्दा, रूवा, गंधा, रसा, फासा।
127. असंयत मनुष्य सुप्त हों या जागृत फिर भी उनके पांच जागृत होते हैं- 1. शब्द, 2. रूप, 3. गंध, 4. रस, 5. स्पर्श।
रयादाण-वमण-पदं
128. पंचहिं ठाणेहिं जीवा रयं आदिज्जंति, तं जहा- पाणातिवातेणं मुसावाएणं अदिण्णादाणेणं मेहुणेणं परिग्गहेणं।
रज-आदान-वमन-पद
128. पांच स्थानों से जीव-कर्म-रजों का आदान करते हैं- 1. प्राणातिपात से, 2. मृषावाद से, 3. अदत्तादान से, 4. मैथुन से, 5. परिग्रह से।
129. पंचहिं ठाणेहिं जीवा रयं वमंति, तं जहा- पाणातिवातवेरमणेणं, मुसावायवेरमणेणं, अदिण्णादाणवेरमणेणं, मेहुणवेरमणेणं, परिग्गहवेरमणेणं।
129. पांच स्थानों से जीव-कर्म-रजों का वमन करते हैं- 1. प्राणातिपात विरमण से, 2. मृषावाद विरमण से, 3. अदत्तादान विरमण से, 4. मैथुन विरमण से, 5. परिग्र्रह विरमण से।
दत्ति-पदं
130. पंचमासियं णं भिक्खुपडिमं पडिवण्णस्स अणगारस्स कप्पंति पंच दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, पंच पाणगस्स।
दत्ति-पद
130. पंचमासिकी भिक्षु-प्रतिमा से प्रतिपन्न अनगार भोजन और पानी की पांच-पांच दत्तियां ले सकता है।
उवघात-विसोहि-पदं
131. पंचविधे उवघाते पण्णत्ते, तं जहा- उग्गमोवघाते, उप्पायणोवघाते, एसणोवघाते, परिकम्मोवघाते, परिहरणोवघाते।
उपघात-विशोधि-पद
131. उपघात पांच प्रकार का होता है87- 1. उद्गमोपघात, 2. उत्पादनोपघात, 3. एषणोपघात, 4. परिकर्मोपघात, 5. परिहरणोपघात।
132. पंचविहा विसोही पण्णत्ता, तं जहा- उग्गमविसोही, उप्पायणविसोही, एसणविसोही, परिकम्मविसोही, परिहरणविसोही।
132. विशोधि पांच प्रकार की होती है88- 1. उद्गम की विशोधि, 2. उत्पादन की विशोधि, 3. एषणा की विशोधि, 4. परिकर्म की विशोधि, 5. परिहरण की विशोधि।
दुल्लभ-सुलभबोहि-पदं
133. पंचहिं ठाणेहिं जीवा दुल्लभबोधि-यत्ताए कम्मं पकरेंति, तं जहा- अरहंताणं अवण्णं वदमाणे, अरहंतपण्णत्तस्स धम्मस्स अवण्णं वदमाणे, आयरियउवज्झायाणं अवण्णं वदमाणे, चाउवण्णस्स संघस्स अवण्णं वदमाणे, विवक्क-तव-बंभचेराणं देवाणं अवण्णं वदमाणे।
दुर्लभ-सुलभबोधि-पद
133. पांच स्थानों से जीव दुर्लभबोधिकत्व- कर्म का अर्जन करता है89- 1. अर्हन्तों का अवर्णवाद करता हुआ, 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म का अवर्णवाद करता हुआ, 3. आचार्य-उपाध्याय का अवर्णवाद करता हुआ, 4. चतुर्वर्ण संघ का अवर्णवाद करता हुआ, 5. तप और ब्रह्मचर्य के विपाक से दिव्य-गति को प्राप्त देवों का अवर्णवाद करता हुआ।
134. पंचहिं ठाणेहिं जीवा सुलभ-बोधियत्ताए कम्मं पकरेंति, तं जहा- अरहंताणं वण्णं वदमाणे, अरहंतपण्णत्तस्स धम्मस्स वण्णं वदमाणे, आयरियउवज्झायाणं वण्णं वदमाणे, चाउवण्णस्स संघस्स वण्णं वदमाणे0, विवक्क-तव-बंभचेराणं देवाणं वण्णं वदमाणे।
134. पांच स्थानों से जीव सुलभबोधिकत्व-कर्म का अर्जन करता है- 1. अर्हन्तों का वर्णवाद-श्लाघा करता हुआ, 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म का वर्णवाद करता हुआ, 3. आचार्य-उपाध्याय का वर्णवाद करता हुआ, 4. चतुर्वर्ण संघ का वर्णवाद करता हुआ, 5. तप और ब्रह्मचर्य के विपाक से दिव्य-गति को प्राप्त देवों का वर्णवाद करता हुआ।
पडिसंलीण-अपडिसंलीण-पदं
135. पंच पडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- सोइंदियपडिसंलीणे, चक्खिंदियपडिसंलीणे, घाणिंदियपडिसंलीणे, जिब्भिदियपडिसंलीणे, फासिंदियपडिसंलीणे।
प्रतिसंलीन-अप्रतिसंलीन-पद
135. प्रतिसंलीन90 पांच हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय प्रतिसंलीन, 2. चक्षुरिन्द्रिय प्रतिसंलीन, 3. घ्राणेन्द्रिय प्रतिसंलीन, 4. जिह्वेन्द्रिय प्रतिसंलीन, 5. स्पर्शनेन्द्रिय प्रतिसंलीन।
136. पंच अपडिसंलीणा पण्णत्ता, तं जहा- सोतिंदियअपडिसंलीणे, चक्खिंदियअपडिसंलीणे, घाणिंदियअपडिसंलीणे, जिब्भिदियअपडिसंलीणे,0 फासिंदियअपडिसंलीणे।
136. अप्रतिसंलीन पांच हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय अप्रतिसंलीन, 2. चक्षुरिन्द्रिय अप्रतिसंलीन, 3. घ्रार्णेन्द्रिय अप्रतिसंलीन, 4. रसनेन्द्रिय अप्रतिसंलीन, 5. स्पर्शेन्द्रिय अप्रतिसंलीन।
संवर-असंवर-पदं
137. पंचविधे संवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियसंवरे, चक्खिंदियसंवरे, घाणिंदियसंवरे, जिब्भिंदियसंवरे, फासिंदियसंवरे।
संवर-असंवर-पद
137. संवर पांच प्रकार का होता है- 1. श्रोत्रेन्द्रिय संवर, 2. चक्षुरिन्द्रिय संवर, 3. घ्राणेन्द्रिय संवर, 4. जिह्वेन्द्रिय संवर, 5. स्पर्शनेन्द्रिय संवर।
138. पंचविधे असंवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियअसंवरे, चक्खिंदियअसंवरे, घाणिंदियअसंवरे, जिब्भिंदियअसंवरे, फासिंदियअसंवरे।
138. असंवर पांच प्रकार हो होता है- 1. श्रोत्रेन्द्रिय असंवर, 2. चक्षुरिन्द्रिय असंवर, 3. घ्राणेन्द्रिय असंवर, 4. जिह्वेन्दिद्र असंवर, 5. स्पर्शनेन्द्रिय असंवर।
संजम-असंजम-पदं
139. पंचविधे संजमे पण्णत्ते, तं जहा- सामाइयसंजमे, छेदोवट्ठावणियसंजमे, परिहारविसुद्धियसंजमे, सुहुमसंपरागसंजमे, अहक्खायचरित्तसंजमे।
संयम-असंयम-पद
139. संयम के पांच प्रकार है91- 1. सामायिक संयम, 2. छेदोपस्थापनीय संयम, 3. परिहारविशुद्धि संयम, 4. सूक्ष्मसंपराय संयम, 5. यथाख्यातचरित्र संयम।
140. एगिंदिया णं जीवा असमारभ-माणस्स पंचविधे संजमे कज्जति, तं जहा- पुढविकाइयसंजमे, आउकाइयसंजमे, तेउकाइयसंजमे, वाउकाइयसंजमे, वणस्सतिकाइयसंजमे।
140. एकेन्द्रिय जीवों का असमारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का संयम करता है- 1. पृथ्वीकाय संयम, 2. अप्काय संयम, 3. तेजस्काय संयम, 4. वायुकाय संयम, 5. वनस्पतिकाय संयम।
141. एगिंदिया णं जीवा समारभमा-णस्स पंचविहे असंजमे कज्जति, तं जहा- पुढविकाइयअसंजमे, आउकाइयअसंजमे, तेउकाइयअसंजमे, वाउकाइयअसंजमे, वणस्सतिकाइयअसंजमे।
141. एकेन्द्रिय जीवों का समारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का असंयम करता है- 1. पृथ्वीकाय असंयम, 2. अप्काय असंयम, 3. तेजस्काय असंयम, 4. वायुकाय असंयम, 5. वनस्पतिकाय असंयम।
142. पंचिंदिया णं जीवा असमारभ-माणस्स पंचविहे संजमे कज्जति, तं जहा- सोतिंदियसंजमे, चक्खिंदियसंजमे, घाणिंदियसंजमे, जिब्भिदियसंजमे फासिंदियसंजमे।
142. पंचेन्द्रिय जीवों का असमारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का संयम करता है- 1. श्रोत्रेन्दिय संयम, 2. चक्षुरिन्द्रिय संयम, 3. घ्राणेन्द्रिय संयम, 4. जिह्वेन्द्रिय संयम, 5. स्पर्शनेन्द्रिय संयम।
143. पंचिंदिया णं जीवा समारभमा-णस्स पंचविधे असंजमे कज्जति, तं जहा- सोतिंदियअसंजमे, चक्खिंदियअसंजमे, घाणिंदियअसंजमे, जिब्भिदियअसंजमे फासिंदियअसंजमे।
143. एकेन्द्रिय जीवों का असमारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का असंयम करता है- 1. श्रोत्रेन्दिय असंयम, 2. चक्षुरिन्द्रिय असंयम, 3. घ्राणेन्द्रिय असंयम, 4. जिह्वेन्द्रिय असंयम, 5. स्पर्शनेन्द्रिय असंयम।
144. सव्वपाणभूयजीवसत्ता णं असमा-रभमाणस्स पंचविहे संजमे कज्जति, तं जहा- एगिंदियसंजमे, बेइदियसंजमे, तेइंदियसंजमे, चउरिंदियसंजमे, पंचिंदियसंजमे।
144. सर्व प्राण, भूत, जीव और सत्त्वों का असमारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का संयम करता है- 1. एकेन्द्रिय संयम, 2. द्वीन्द्रिय संयम, 3. त्रीन्द्रिय संयम, 4. चतुरिन्द्रिय संयम, 5. पंचेन्द्रिय संयम।
145. सव्वपाणभूयजीवसत्ता णं समार-भमाणस्स पंचविहे असंजमे कज्जति, तं जहा- एगिंदियअसंजमे, बेइदियअसंजमे, तेइंदियअसंजमे, चउरिंदियअसंजमे, पंचिंदियअसंजमे।
145. सर्व प्राण, भूत, जीव और सत्त्वों92 का समारम्भ करता हुआ जीव पांच प्रकार का असंयम करता है- 1. एकेन्द्रिय असंयम, 2. द्वीन्द्रिय असंयम, 3. त्रीन्द्रिय असंयम, 4. चतुरिन्द्रिय असंयम, 5. पंचेन्द्रिय असंयम।
तणवणस्सइ-पदं
146. पंचविहा तणवणस्सतिकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अग्गबीया, मूलबीया, पोरबीया, खंधबीया, बीयरुहा।
तृणवनस्पति-पद
146. तृणवनस्पतिकायिक जीवों के पांच प्रकार है93- 1. अग्रबीज, 2. मूलबीज, 3. पर्वबीज, 4. स्कन्धबीज, 5. बीजरूह।
आयार-पदं
147. पंचविहे आयारे पण्णत्ते, तं जहा- णाणायारे, दंसणायारे, चरित्तायारे, तवायारे, वीरियायारे।
आचार-पद
147. आचार94 के पांच प्रकार है- 1. ज्ञानाचार, 2. दर्शनाचार 3. चरित्राचार, 4. तप:आचार, 5. वीर्याचार।
आयारपकप्प-पदं
148. पंचविहे आयारपकप्पे पण्णत्ते, तं जहा- मासिए उग्घातिए, मासिए अणुग्घातिए, चउमासिए उग्घातिए, चउमासिए अणुग्घातिए, आरोवणा।
आचारप्रकल्प-पद
148. आचारप्रकल्प95 के पांच प्रकार है- 1. मासिक उद्घातिक, 2. मासिक अनुद्घातिक, 3. चातुर्मासिक उद्घातिक, 4. चातुर्मासिक अनुद्घातिक, 5. आरोपणा।
आरोवणा-पदं
149. आरोवणा पंचविहा पण्णत्ता, तं जहा- पट्ठविया, ठविया, कसिणा, अकसिणा, हाडहडा।
आरोपणा-पद
149. आरोपणा96 के पांच प्रकार हैं- 1. प्रस्थापिता, 2. स्थापिता, 3. कृत्स्ना, 4. अकृत्स्ना, 5. हाडहडा।
वक्खारपव्वय-पदं
150. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीयाए महाणदीए उत्तरे णं पंच वक्खारपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- मालवंते, चित्तकूडे, पम्हकूडे, णलिणकूडे, एगसेले।
वक्षस्कारपर्वत-पद
150. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के पूर्वभाग में तथा सीता महानदी के उत्तरभाग में पांच वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. माल्यवान, 2. चित्रकूट, 3. पक्ष्मकूट, 4. नलिनकूट, 5. एकशैल।
151. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीयाए महाणदीए दाहिणे णं पंच वक्खारपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- तिकूडे, वेसमणकूडे, अंजणे, मायंजणे, सोमणसे।
151. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के पूर्वभाग में तथा सीता महानदी के दक्षिणभाग में पांच वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. त्रिकूट, 2. वैश्रमणकूट, 3. अंजन, 4. मातांजन, 5. सौमनस।
152. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओयाए महाणदीए दाहिणे णं पंच वक्खारपव्वता, पण्णत्ता, तं जहा- विज्जुप्पभे, अंकावती, पम्हावती, आसीविसे, सुहावहे।
152. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के पश्चिमभाग में तथा सीतोदा महानदी के दक्षिणभाग में पांच वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. विद्युत्प्रभ, 2. अंकावती, 3. पद्मावती, 4. आशीविष, 5. सुखावह।
153. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओयाए महाणदीए उत्तरे णं पंच वक्खारपव्व्ता पण्णत्ता, तं जहा- चंदपव्वते, सूरपव्वते, णागपव्वते, देवपव्वते, गंधमादणे।
153. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के पश्चिमभाग में तथा सीतोदा महानदी के उत्तरभाग में पांच वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. चन्द्रपर्वत, 2. सूरपर्वत, 3. नागपर्वत, 4. देवपर्वत, 5. गंधमादन।
महादह-पदं
154. जम्बूद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं देवकुराए कुराए पंच महद्दहा पण्णत्ता, तं जहा- णिसहदहे, देवकुरुदहे, सूरदहे, सुलसदहे, विज्जुप्पभदहे।
महाद्रह-पद
154. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के देवकुरु नामक कुरुक्षेत्र में पांच महाद्रह हैं- 1. निषधद्रह, 2. देवकुरुद्रह, 3. सूरद्रह, 4. सुलसद्रह, 5. विद्युत्प्रभद्रह।
155. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं उत्तरकुराए कुराए पंच महादहा, पण्णत्ता, तं जहा- णीलवंतदहे, उत्तरकुरुदहे, चंददहे, एरावणदहे, मालवंतदहे।
155. जम्बूद्वीप द्वीप मन्दर पर्वत के उत्तरभाग में उत्तरकुरु नामक कुरुक्षेत्र में पांच महाद्रह हैं- 1. नीलवत्द्रह, 2. उत्तरकुरुद्रह, 3. चन्द्रद्रह, 4. ऐरावणद्रह, 5. माल्यवत्द्रह।
वक्खारपव्वय-पदं
156. सव्वे वि णं वक्खारपव्वया सीयासीओयाओ महाणईओ मंदरं वा पव्वतं पंच जोयणसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं, पंचगाउसताइं उव्वेहेणं।
वक्षस्कारपर्वत-पद
156. सभी वक्षस्कार पर्वत सीता, सीतोदा महानदी तथा मन्दर पर्वत की दिशा में पांच सौ योजन ऊंचे तथा पांच सौ कोस गहरे हैं।
धायइसंड-पुक्खरवर-पदं
157. धायइसंडे दीवे पुरत्थिमद्धे णं मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीयाए महाणदीए उत्तरे णं पंच वक्खारपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- मालवंते, एवं तहा जंबुद्दीवे तहा जाव पुक्खरवरदीवड्ढं पच्चत्थिमद्धे वक्खार-पव्वया दहा य उच्चत्तं भाणियव्वं।
धातकीषण्ड-पुष्करवर-पद
157. धातकीषण्ड द्वीप के पूर्वार्ध में, मन्दर पर्वत के पूर्व में तथा सीता महानदी के उत्तर में पांच वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. माल्यवान्, 2. चित्रकूट, 3. पक्ष्मकूट, 4. नलिनकूट, 5. एकशैल। इसी प्रकार धातकीषण्ड द्वीप के पश्चिमार्ध में तथा अर्धपुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में भी जम्बूद्वीप की तरह पांच-पांच वक्षस्कार पर्वत, महानदियां तथा द्रह और वक्षस्कार पर्वतों की ऊंचाई है।
समयक्खेत्त-पदं
158. समयक्खेत्ते णं पंच भरहाइं, पंच एरवताइं, एवं जहा चउट्ठाणे बितीय-उद्देसे तहा एत्थ वि भाणियव्वं जाव पंच मंदरा पंच मंदरचूलियाओ, णवरं उसुयारा णत्थि।
समयक्षेत्र-पद
158. समयक्षेत्र में पांच भरत और पांच ऐरावत है। शेष वर्णन के लिए देखें (4/337)। विशेष यह है कि वहां इषुकार पर्वत नहीं है।
ओगाहणा-पदं
159. उसभे णं अरहा कोसलिए पंच धणुसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था।
अवगाहना-पद
159. कौशलिक अर्हन् ऋषभ पांच सौ धनुष ऊंचे थे।
160. भरहे णं राया चाउरंतचक्कवट्टी पंच धणुसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था।
160. चातुरंत चक्रवर्ती राजा भरत पांच सौ धनुष ऊंचे थे।
161. बाहुबली णं अणगारे पंच धणुसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था।
161. अनगार बाहुबली पांच सौ धनुष ऊंचे थे।
162. बंभी णं अज्जा पंच धणुसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था।
162. आर्या ब्राह्मी ऊंचाई में पांच सौ धनुष थी।
163. सुन्दरी णं अज्जा पंच धणु-सताइं उड्ढं उच्चत्तेणं होत्था।
163. आर्या सुन्दरी ऊंचाई में पांच सौ धनुष ऊंची थी।
विबोध-पदं
164. पंचहिं ठाणेहिं सुत्ते विबुज्झेज्जा, तं जहा- सद्देणं, फासेणं, भोयणपरिणामेणं, णिद्दक्खएणं, सुविणदंसणेणं।
विबोध-पद
164. पांच कारणों से सुप्त मनुष्य विबुद्ध हो जाता है- 1. शब्द से, 2. स्पर्श से, 3. भोजन परिणाम-भूख से, 4. निद्राक्षय से, 5. स्वप्नदर्शन से।
णिग्गंथी-अवलंबण-पदं
165. पंचहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे णिग्गंथिं गिण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णातिक्कमति, तं जहा- 1. णिग्गंथिं च णं अण्णयरे पसुजातिए वा पक्खिजातिए वा ओहातेज्जा, तत्थ णिग्गंथे णिग्गंथिं गिण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णातिक्कमति। 2. णिग्गंथे णिग्गंथिं दुग्गंसि वा विसमंसि वा पक्खलमाणिं वा पवडमाणिं वा गिण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णातिक्कमति। 3. णिग्गंथे णिग्गंथिं सेयंसि वा पंकंसि वा पणगंसि वा उदगंसि वा उक्क-समाणिं वा उबुज्झमाणिं वा गिण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णातिक्कमति। 4. णिग्गंथे णिग्गंथिं पावं आरुभमाणे वा ओरोहमाणे वा णातिक्कमति। 5. खित्तचित्तं दित्तचित्तं जक्खाइट्ठं उम्मायपत्तं उवसग्गपत्तं साहिगरणं सपायच्छित्तं जाव भत्तपाण-पडियाइक्खियं अट्ठजायं वा णिग्गंथे णिग्गंथिं गेण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णातिक्कमति।
निर्ग्रन्थ्यवलम्बन-पद
165. पांच कारणों से श्रमण-निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता- 1. कोई पशु या पक्षी निर्ग्रन्थी को अपहृत करे तो उसे पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ निर्ग्रन्थ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। 2. दुर्गम97 तथा ऊबड़-खाबड़ स्थानों में प्रस्खलित98 होती हुई, गिरती हुई निर्ग्रन्थी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ निर्ग्रन्थ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। 3. दल-दल में, कीचड़ में, काई में या पानी में फंसी हुई या बहती हुई निर्ग्रन्थी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ निर्ग्रन्थ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। 4. निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थी को नाव में चढ़ाता हुआ या उतारता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। 5. क्षिप्तचित्त99, दृप्तचित्त100, यक्षाविष्ट101, उन्मादप्राप्त102, उपसर्गप्राप्त, कलहरता, प्रायश्चित्त से डरी हुई, अनशन की हुई, किन्हीं व्यक्तियों द्वारा संयम से विचलित की जाती हुई या किसी आकस्मिक कारण के समुत्पन्न हो जाने पर निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता।
आयरिय-उवज्झाय-अइसेस-पदं
166. आयरिय-उवज्झायस्स णं गणंसि पंच अतिसेसा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्स-यस्स पाए णिगज्झिय-णिगज्झिय पप्फोडेमाणे वा पमज्जेमाणे वा णातिक्कमति। 2. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्स-यस्स उच्चारपासवणं विगिंचमाणे वा विसोधेमाणे वा णातिक्कमति। 3. आयरिय-उवज्झाए पभू इच्छा वेयावडियं करेज्जा, इच्छा णो करेज्जा। 4. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्स-यस्स एगरातं वा दुरातं वा एगगो वसमाणे णातिक्कमति। 5. आयरिय-उवज्झाए बाहिं उवस्स-यस्स एगरातं वा दुरातं वा (एगओ?) वसमाणे णातिक्कमति।
आचार्योपाध्यायातिशेष-पद
166. गण में आचार्य तथा उपाध्याय के पांच अतिशेष (विशेष विधियां) होते हैं103- 1. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में पैरों की धूलि को यतनापूर्वक (दूसरों पर न गिरे वैसै) झाड़ते हुए, प्रमार्जित करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 2. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में उच्चार-प्रश्रवण का व्युत्सर्ग और विशोधन करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 3. आचार्य और उपाध्याय की इच्छा पर निर्भर है कि वे किसी साधु की सेवा करें या न करें। 4. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में एक रात या दो रात अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 5. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय से बाहर एक रात या दो रात अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।
आयरिय-उवज्झाय-गणावक्कमण-पदं
167. पंचहिं ठाणेहिं आयरिय उवज्झा-यस्स गणावक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा- 1. आयरिय-उवज्झाए गणंसि आणं वा धारणं वा णो सम्मं पउंजित्ता भवति। 2. आयरिय-उवज्झाए गणंसि आधारायणियाए कितिकम्मं वेणइयं णो सम्मं पउंजित्ता भवति। 3. आयरिय-उवज्झाए गणंसि जे सुयपज्जवजाते धारेति, ते काले-काले णो सम्ममणुपवादेत्ता भवति। 4. आयरिय-उवज्झाए गणंसि सगणियाए वा परगणियाए वा णिग्गंथीए बहिल्लेसे भवति। 5. मित्ते णातिगणे वा से गणाओ अवक्कमेज्जा, तेसिं संगहोवग्गहट्ठयाए गणावक्कमाणे पण्णत्ते।
आचार्यापाध्याय-गणापक्रमण-पद
167. पांच कारणों से आचार्य और उपाध्याय गण से अपक्रमण (निर्गमन) करते हैं104- 1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा या धारणा का सम्यक् प्रयोग न कर सकें। 2. आचार्य तथा उपाध्याय गण में यथारात्निक कृतिकर्म-वन्दन और विनय का सम्यक् प्रयोग न कर सकें। 3. आचार्य तथा उपाध्याय जिन श्रुतपर्यायों को धारणा करते हैं, समय-समय पर दें। उनकी गण को सम्यक् वाचना न दें। 4. आचार्य तथा उपाध्याय अपने गण की या दूसरे के गण की निर्ग्रन्थी में बहिर्लेश्य-आसक्त हो जाएं। 5. आचार्य तथा उपाध्याय के मित्र या स्वजन गण से अपक्रमित (निर्गत) हो जाएं। उन्हें पुन: गण में सम्मिलित करने तथा सहयोग करने के लिए वे गण से अपक्रमण करते हैं।
इड्ढिमंत-पदं
168. पंचविहा इड्ढिमंता मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेवा, वासुदेवा, भावियप्पाणो अणगारा।
ऋद्धिमत-पद
168. ऋद्धिमान् मनुष्य पांच प्रकार के होते हैं105- 1. अर्हन्त, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेव, 4. वासुदेव, 5. भावितात्मा अनगार।
अत्थिकाय-पदं
169. पंच अत्थिकाया पण्णत्ता, तं जहा- धम्मत्थिकाए, अधम्मत्थिकाए, आगासत्थिकाए, जीवत्थिकाए, पोग्गलत्थिकाए।
अस्तिकाय-पद
169. अस्तिकाय पांच हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. जीवास्तिकाय, 5. पुद्गलास्तिकाय।
170. धम्मत्थिकाए अवण्णे अगंधे अरसे अफासे अरूवी अजीवे सासए अवट्ठिए लोगदव्वे। से समासओ पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वओ, खेत्तओ, कालओ, भावओ, गुणओ। दव्वओ णं धम्मत्थिकाए एगं दव्वं। खेत्तओ लोगपमाणमेत्ते। कालओ ण कयाइ णासी, ण कयाइ ण भवति, ण कयाइ ण भविस्सइ त्ति-भुविं च भवति य भविस्सति य, धुवे णिइए सासते अक्खए अव्वए अवट्ठिते णिच्चे। भावओ अवण्णे अगंधे अरसे अफासे। गुणओ गमणगुणे।
170. धर्मास्तिकाय अवर्ण, अगंध, अरस, अस्पर्श, अरूप, अजीव, शाश्वत, अवस्थित तथा लोक का एक अंशभूत द्रव्य है। संक्षेप में यह पांच प्रकार का है- 1. द्रव्य की अपेक्षा, 2. क्षेत्र की अपेक्षा, 3. काल की अपेक्षा, 4. भाव की अपेक्षा, 5. गुण की अपेक्षा। द्रव्य की अपेक्षा-एक द्रव्य है। क्षेत्र की अपेक्षा-लोकप्रमाण है। काल की अपेक्षा-कभी नहीं था ऐसा नहीं है, कभी नहीं है ऐसा नहीं, कभी नहीं होगा ऐसा नहीं है। वह अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। अत: वह ध्रुव, निश्चित, शाश्वत, अक्षय, अव्यय, अवस्थित और नित्य है। भाव की अपेक्षा-अवर्ण, अगंध, अरस और अस्पर्श है। गुण की अपेक्षा-गमन-गुण है-गति में उदासीन सहायक है।
171. अधम्मत्थिकाए अवण्णे अगंधे अरसे अफासे अरूवी अजीवे सासए अवट्ठिए लोगदव्वे। से समासओ पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वओ, खेत्तओ, कालओ, भावओ, गुणओ। दव्वओ णं अधम्मत्थिकाए एगं दव्वं। खेत्तओ लोगपमाणमेत्ते। कालओ ण कयाइ णासी, ण कयाइ ण भवति, ण कयाइ ण भविस्सइ त्ति-भुविं च भवति य भविस्सति य, धुवे णिइए सासते अक्खए अव्वए अवट्ठिते णिच्चे। भावओ अवण्णे अगंधे अरसे अफासे। गुणओ गमणगुणे।
171. अधर्मास्तिकाय अवर्ण, अगंध, अरस, अस्पर्श, अरूप, अजीव, शाश्वत, अवस्थित तथा लोक का एक अंशभूत द्रव्य है। संक्षेप में यह पांच प्रकार का है- 1. द्रव्य की अपेक्षा, 2. क्षेत्र की अपेक्षा, 3. काल की अपेक्षा, 4. भाव की अपेक्षा, 5. गुण की अपेक्षा। द्रव्य की अपेक्षा-एक द्रव्य है। क्षेत्र की अपेक्षा-लोकप्रमाण है। काल की अपेक्षा-कभी नहीं था ऐसा नहीं है, कभी नहीं है ऐसा नहीं, कभी नहीं होगा ऐसा नहीं है। वह अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। अत: वह ध्रुव, निश्चित, शाश्वत, अक्षय, अव्यय, अवस्थित और नित्य है। भाव की अपेक्षा-अवर्ण, अगंध, अरस और अस्पर्श है। गुण की अपेक्षा-स्थान-गुण है-स्थिति में उदासीन सहायक है।
172. आगासत्थिकाए अवण्णे अगंधे अरसे अफासे अरूवी अजीवे सासए अवट्ठिए लोगालोगदव्वे। से समासओ पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वओ, खेत्तओ, कालओ, भावओ, गुणओ। दव्वओ णं आगासत्थिकाए एगं दव्वं। खेत्तओ लोगालोगपमाणमेत्ते। कालओ ण कयाइ णासी, ण कयाइ ण भवति, ण कयाइ ण भविस्सइ त्ति-भुविं च भवति य भविस्सति य, धुवे णिइए सासते अक्खए अव्वए अवट्ठिते णिच्चे। भावओ अवण्णे अगंधे अरसे अफासे। गुणओ अवगाहणागुणे।
172. आकाशास्तिकाय अवर्ण, अगंध, अरस, अस्पर्श, अरूप, अजीव, शाश्वत, अवस्थित तथा लोक का एक अंशभूत द्रव्य है। संक्षेप में यह पांच प्रकार का है- 1. द्रव्य की अपेक्षा, 2. क्षेत्र की अपेक्षा, 3. काल की अपेक्षा, 4. भाव की अपेक्षा, 5. गुण की अपेक्षा। द्रव्य की अपेक्षा-एक द्रव्य है। क्षेत्र की अपेक्षा-लोक और अलोक प्रमाण है। काल की अपेक्षा-कभी नहीं था ऐसा नहीं है, कभी नहीं है ऐसा नहीं, कभी नहीं होगा ऐसा नहीं है। वह अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। अत: वह ध्रुव, निश्चित, शाश्वत, अक्षय, अव्यय, अवस्थित और नित्य है। भाव की अपेक्षा-अवर्ण, अगंध, अरस और अस्पर्श है। गुण की अपेक्षा-अवगाहन गुण वाला है।
173. जीवत्थिकाए णं अवण्णे अगंधे अरसे अफासे अरूवी जीवे सासए अवट्ठिए लोगदव्वे। से समासओ पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वओ, खेत्तओ, कालओ, भावओ, गुणओ। दव्वओ णं जीवत्थिकाए अणंताइं दव्वाइं। खेत्तओ लोगपमाणमेत्ते। कालओ ण कयाइ णासी, ण कयाइ ण भवति, ण कयाइ ण भविस्सइ त्ति-भुविं च भवति य भविस्सति य, धुवे णिइए सासते अक्खए अव्वए अवट्ठिते णिच्चे। भावओ अवण्णे अगंधे अरसे अफासे। गुणओ उवओगगुणे।
173. जीवास्तिकाय अवर्ण, अगंध, अरस, अस्पर्श, अरूप, अजीव, शाश्वत, अवस्थित तथा लोक का एक अंशभूत द्रव्य है। संक्षेप में वह पांच प्रकार का है- 1. द्रव्य की अपेक्षा, 2. क्षेत्र की अपेक्षा, 3. काल की अपेक्षा, 4. भाव की अपेक्षा, 5. गुण की अपेक्षा। द्रव्य की अपेक्षा-अनन्त द्रव्य है। क्षेत्र की अपेक्षा-लोकप्रमाण है। काल की अपेक्षा-कभी नहीं था ऐसा नहीं है, कभी नहीं है ऐसा नहीं, कभी नहीं होगा ऐसा नहीं है। वह अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। अत: वह ध्रुव, निश्चित, शाश्वत, अक्षय, अव्यय, अवस्थित और नित्य है। भाव की अपेक्षा-अवर्ण, अगंध, अरस और अस्पर्श है। गुण की अपेक्षा-उपयोग गुण वाला है।
174. पोग्गलत्थिकाए पंचवण्णे पंचरसे दुगंधे अट्ठ फासे रूवी अजीवे सासते अवट्ठिते लोगदव्वे। से समासओ पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- दव्वओ, खेत्तओ, कालओ, भावओ, गुणओ। दव्वओ णं पोग्गलत्थिकाए अणंताइं दव्वाइं। खेत्तओ लोगपमाणमेत्ते। कालओ ण कयाइ णासी, ण कयाइ ण भवति, ण कयाइ ण भविस्सइ त्ति-भुविं च भवति य भविस्सति य, धुवे णिइए सासते अक्खए अव्वए अवट्ठिते0 णिच्चे। भावओ वण्णमंते गंधमंते रसमंते फासमंते। गुणओ गहणगुणे।
174. पुद्गलास्तिकाय पांच वर्ण, पांच रस, दो गन्ध, आठ स्पर्श, रूपी, अजीव, शाश्वत, अवस्थित तथा लोक का एक अंशभूत द्रव्य। 1. द्रव्य की अपेक्षा, 2. क्षेत्र की अपेक्षा, 3. काल की अपेक्षा, 4. भाव की अपेक्षा, 5. गुण की अपेक्षा। द्रव्य की अपेक्षा-अनन्त द्रव्य है। क्षेत्र की अपेक्षा-लोकप्रमाण है। काल की अपेक्षा-कभी नहीं था ऐसा नहीं है, कभी नहीं है ऐसा नहीं, कभी नहीं होगा ऐसा नहीं है। वह अतीत में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा। अत: वह ध्रुव, निश्चित, शाश्वत, अक्षय, अव्यय, अवस्थित और नित्य है। भाव की अपेक्षा-वर्णवान्, गंधवान्, रसवान् तथा स्पर्शवान् है। गुण की अपेक्षा-ग्रहण-गुण-समुचित होने की योग्यता वाला है।
गइ-पदं
175. पंच गतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णिरयगती, तिरियगती, मणुयगती, देवगती, सिद्धिगती।
गति-पद
175. गतियां पांच हैं- 1. नरकगति, 2. तिर्यञ्चगति, 3. मनुष्यगति, 4. देवगति, 5. सिद्धिगति।
इंदियत्थ-पदं
176. पंच इंदियत्था पण्णत्ता, तं जहा- सोतिंदियत्थे, चक्खिंदियत्थे, घाणिंदियत्थे, जिब्भिंदियत्थे, फासिंदियत्थे।
इन्द्रियार्थ-पद
176. इन्द्रियों के पांच अर्थ (विषय) हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय अर्थ, 2. चक्षुरिन्द्रिय अर्थ, 3. घ्राणेन्द्रिय अर्थ, 4. जिह्वेन्द्रिय अर्थ, 5. स्पर्शनेन्द्रिय अर्थ।
मुंड-पदं
177. पंच मुंडा पण्णत्ता, तं जहा- सोतिंदियमुंडे, चक्खिंदियमुंडे, घाणिंदियमुंडे, जिब्भिंदियमुंडे, फासिंदियमुंडे। अहवा- पंच मुंडा पण्णत्ता, तं जहा- कोहमुंडे, माणमुंडे, मायामुंडे, लोभमुंडे, सिरमुंडे।
मुण्ड-पद
177. मुण्ड (जयी) पांच प्रकार के होते हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय मुंड, 2. चक्षुरिन्द्रिय मुंड, 3. घ्राणेन्द्रिय मुंड, 4. जिह्वेन्द्रिय मुंड, 5. स्पर्शनेन्द्रिय मुंड। अथवा मुंड पांच प्रकार के होते हैं- 1. क्रोध मुंड, 2. मान मुंड, 3. माया मुंड, 4. लोभ मुंड, 5. शिरो मुंड।
बायर-पदं
178. अहेलोगे णं पंच बायरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, ओराला तसा पाणा।
बादर-पद
178. अधोलोक में पांच प्रकार के बादर जीव होते हैं106- 1. पृथ्वीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. वायुकायिक, 4. वनस्पतिकायिक, 5. उदार त्रस प्राणी।
179. उड्ढलोगे णं पंच बायरा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, ओराला तसा पाणा।
179. ऊर्ध्वलोक में पांच प्रकार के बादर जीव होते हैं107- 1. पृथ्वीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. वायुकायिक, 4. वनस्पतिकायिक, 5. उदार त्रस प्राणी।
180. तिरियलोगे णं पंच बायरा पण्णत्ता, तं जहा- एगिंदिया, बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, पंचिदिया।
180. तिर्यक्लोक में पांच प्रकार के बादर जीव होते हैं- 1. एकेन्द्रिय, 2. द्वीन्द्रिय, 3. त्रीन्द्रिय, 4. चतुरिन्द्रिय, 5. पंचेन्द्रिय।
181. पंचविहा बायरतेउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- इंगाले, जाले, मुम्मुरे, अच्ची, अलाते।
181. बादर तेजस्कायिक जीव पांच प्रकार के होते हैं- 1. अंगार, 2. ज्वाला-अग्निशिखा, 3. मुर्मर-चिंनगारी, 4. अर्चि-लपट, 5. अलात-जलती हुई लकड़ी।
182. पंचविधा बादरवाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पाईणवाते, पडीणवाते, दाहिणवाते, उदीणवाते, विदिसवाते।
182. बादर वायुकायिक जीव पांच प्रकार के होते हैं- 1. पूर्व वात, 2. पश्चिम वात, 3. दक्षिण वात, 4. उत्तर वात, 5. विदिक् वात।
अचित्त-वाउकाय-पदं
183. पंचविधा अचित्ता वाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अक्कंते, धंते, पीलिए, सरीराणुगते, संमुच्छिमे।
अचित्त-वायुकाय-पद
183. अचित्त वायुकायिक पांच प्रकार का होता है108- 1. आक्रान्त-पैरों को पीट-पीट कर चलने से उत्पन्न वायु, 2. ध्मात-धौंकनी आदि से उत्पन्न वायु, 3. पीडित-गीले कपड़ों के निचोड़ने आदि से उत्पन्न वायु, 4. शरीरानुगत-डकार, उच्छ्वास आदि, 5. संमूर्च्छिम-पंखा झलने आदि से उत्पन्न वायु।
णियंठ-पदं
184. पंच णियंठा पण्णत्ता, तं जहा- पुलाए, बउसे, कुसीले, णियंठे, सिणाते।
निर्ग्रन्थ-पद
184. निर्ग्रन्थ पांच प्रकार के होते हैं109- 1. पुलाक-नि:सार धान्यकणों के समान जिसका चरित्र नि:सार है, 2. बकुश-जिसके चरित्र में स्थान-स्थान पर धब्बे लगे हुए हों, 3. कुशील-जिसका चरित्र कुछ-कुछ मलिन हो गया हो, 4. निर्ग्रन्थ-जिसका मोहनीय कर्म छिन्न हो गया हो, 5. स्नातक-जिसके चार घात्यकर्म छिन्न हो गए हों।
185. पुलाए पंचविहे पण्णत्ते, तं जहा- णाणपुलाए, दंसणपुलाए, चरित्तपुलाए, लिंगपुलाए, अहासुहुमपुलाए णामं पंचमे।
185. पुलाक पांच प्रकार के होते हैं- 1. ज्ञानपुलाक-स्खलित, मिलित आदि ज्ञान के अतिचारों का सेवन करने वाला, 2. दर्शनपुलाक-सम्यक्त्व के अतिचारों का सेवन करने वाला, 3. चरित्रपुलाक-मूलगुण तथा उत्तरगुण-दोनों में ही दोष लगाने वाला, 4. लिंगपुलाक-शास्त्रविहित उपकरणों से अधिक उपकरण रखने वाला या बिना ही कारण अन्य लिंग को धारण करने वाला, 5. यथा-सूक्ष्मपुलाक-प्रमादवश अकल्पनीय वस्तु को ग्रहण करने का मन में भी चिन्तन करने वाला या उपर्युक्त पांचों अतिचारों में से कुछ-कुछ अतिचारों का सेवन करने वाला।
186. बउसे पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा आभोगबउसे, अणाभोगबउसे, संवुडबउसे, असंवुडबउसे, अहासुहुमबउसे णामं पंचमे।
186. बकुश पांच प्रकार के होते हैं- 1. आभोगबकुश-जान-बूझकर, शरीर की विभूषा करने वाला, 2. अनाभोगबकुश-अनजान में शरीर की विभूषा करने वाला, 3. संवृतबकुश-छिप-छिपकर शरीर आदि की विभूषा करने वाला, 4. असंवृतबकुश-प्रकटरूप में शरीर की विभूषा करने वाला, 5. यथा-सूक्ष्मबकुश-प्रकट या अप्रकट में शरीर आदि की सूक्ष्म विभूषा करने वाला।
187. कुसीले पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- णाणकुसीले, दंसणकुसीले, चरित्तकुसीले, लिंगकुसीले, अहासुहुमकुसीले णामं पंचमे।
187. कुशील पांच प्रकार के होते हैं- 1. ज्ञानकुशील-काल, विनय आदि ज्ञाना-चार की प्रतिपालना नहीं करने वाला, 2. दर्शनकुशील-निष्कांक्षित आदि दर्शनाचार की प्रतिपालना नहीं करने वाला, 3. चारित्रकुशील-कौतुक, भूतिकर्म, प्रश्नाप्रश्न, निमित्त, आजीविका, कल्क-कुरुका लक्षण, विद्या तथा मन्त्र का प्रयोग करने वाला, 4. लिंगकुशील-वेष से आजीविका करने वाला, 5. यथासूक्ष्मकुशील-अपने को तपस्वी आदि कहने से हर्षित होने वाला।
188. णियंठे पंचविहे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयणियंठे, अपढमसमयणियंठे, चरिमसमयणियंठे, अचरिमसमयणियंठे, अहासुहुमणियंठे णामं पंचमे।
188. निर्ग्रन्थ पांच प्रकार के होते हैं- 1. प्रथमसमयनिर्ग्रन्थ-निर्ग्रन्थ की काल-स्थिति अन्तर्मुहूर्त्त प्रमाण होती है। उस काल में प्रथम समय में वर्तमान निर्ग्रन्थ। 2. अप्रथमसमयनिर्ग्रन्थ-प्रथम समय के अतिरिक्त शेष में वर्तमान निर्ग्रन्थ। 3. चरमसमयनिर्ग्रन्थ-अन्तिम समय में वर्तमान निर्ग्रन्थ। 4. अचरमसमयनिर्ग्रन्थ-अन्तिम समय के अतिरिक्त शेष समय में वर्तमान निर्ग्रन्थ। 5. यथासूक्ष्मनिर्ग्रन्थ-प्रथम या अन्तिम समय की अपेक्षा किए बिना सामान्य रूप से सभी समयों में वर्तमान निर्ग्रन्थ।
189. सिणाते पंचविधे पण्णत्ते, तं जहा- अच्छवी, असबले, अकम्मंसे, संसुद्धणाणदंसणधरे-अरहा जिणे केवली, अपरिस्साई।
189. स्नातक पांच प्रकार के होते हैं- 1. अच्छवी-काय योग का निरोध करने वाला, 2. अशबल-निरतिचार साधुत्व का पालन करने वाला, 3. अकर्मांश-घात्यकर्म का पूर्णत: क्षय करने वाला, 4. संशुद्धज्ञानदर्शनधारी-अर्हत्, जिन, केवली। 5. अपरिस्रावी-सम्पूर्ण काय योग का निरोध करने वाला।
उपधि-पदं
190. कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गं-थीण वा पंच वत्थाइं धारित्तए वा परिहरेत्तए वा, तं जहा- जंगिए, भंगिए, साणए, पत्तिए, तिरीडपट्टए णामं पंचमए।
उपधि-पद
190. निर्ग्रन्थ तथा निर्ग्रन्थियां पांच प्रकार के वस्त्र ग्रहण कर सकती है तथा पहन सकती है110- 1. जांगमिक-त्रस जीवों के अवयवों से निष्पन्न कम्बल आदि, 2. भांगिक-अतसी से निष्पन्न, 3. सानिक-सन से निष्पन्न, 4. द्योतक-रूई से निष्पन्न, 5. तिरीटपट्ट-लोध की छाल से निष्पन्न।
191. कप्पति णिग्गंथाण वा णिग्गं-थीण वा पंच रयहरणाइं धारित्तए वा परिहेरत्तए वा, तं जहा- उण्णिए, उट्टिए, साणए, पच्चापिच्चिए, मुंजापिच्चिए णामं पंचमए।
191. निर्ग्रन्थ तथा निर्ग्रन्थियां पांच प्रकार के रजोहरण ग्रहण तथा धारण कर सकती है- 1. औणिक-ऊन से निष्पन्न, 2. औष्ट्रिक-ऊंट के केशों से निष्पन्न, 3. सानक-सन से निष्पन्न, 4. पच्चापिच्चिय111-वल्वज नाम की मोटी घास को कूटकर बनाया हुआ, 5. मुंजापिच्चिय112-मूंज को कूटकर बनाया हुआ।
णिस्साट्ठाण-पदं
192. धम्मण्णं चरमाणस्स पंच णिस्साट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- छक्काया, गणे, राया, गाहावती, सरीरं।
निश्रास्थान-पद
192. धर्म का आचरण करने वाले साधु के पांच निश्रास्थान-आलम्बन स्थान होते हैं113- 1. षट्काया, 2. गण-श्रमण संघ, 3. राजा, 4. गृहपति-उपाश्रय देने वाला, 5. शरीर।
णिहि-पदं
193. पंच णिही पण्णत्ता, तं जहा- पुत्तणिही, मित्तणिही, सिप्पणिही, धणणिही, धण्णणिही।
निधि-पद
193. निधि114 पांच प्रकार की होती है- 1. पुत्रनिधि, 2. मित्रनिधि, 3. शिल्पनिधि, 4. धननिधि, 5. धान्यनिधि।
सोच-पदं
194. पंचविहे सोए पण्णत्ते, तं जहा- पुढविसोए, आउसोए, तेउसोए, मंतसोए, बंभसोए।
शौच-पद
194. शौच115 पांच प्रकार का होता है- 1. पृथ्वी-मिट्टीशौच, 2. जलशौच, 3. तेज-शौच, 4. मन्त्रशौच, 5. ब्रह्मशौच-ब्रह्मचर्य आदि का आचरण।
छउमत्थ-केवलि-पदं
195. पंच ठाणाइं छउमत्थे सव्वभावेणं ण जाणति ण पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं। एयाणि चेव उप्पण्णणाणदंसणधरे अरहा जिणे केवली सव्वभावेणं जाणति पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं।
छद्मस्थ-केवलि-पद
195.पांच स्थानों को छद्मस्थ सर्वभाव से नहीं जानता, देखता- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्त जीव, 5. परमाणुपुद्गल। केवलज्ञान तथा दर्शन को धारण करने वाले अर्हन्त, जिन तथा केवली इन्हें सर्वभाव से जानते हैं, देखते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्त जीव, 5. परमाणुपुद्गल।
महाणिरय-पदं
196. अधेलोगे णं पंच अणुत्तरा महति-महालया महाणिरया पण्णत्ता, तं जहा- काले, महाकाले, रोरुए, महारोरुए, अप्पतिट्ठाणे।
महानरक-पद
196. अधोलोक116 में पांच अनुत्तर सबसे बड़े महानरकावास है- 1. काल, 2. महाकाल, 3. रौरुक, 4. महारौरुक, 5. अप्रतिष्ठान।
महाविमाण-पदं
197. उड्ढलोगे णं पंच अणुत्तरा महति-महालया महाविमाणा पण्णत्ता, तं जहा- विजये, वेजयंते, जयंते, अपराजिते, सव्वट्ठसिद्धे।
महाविमान-पद
197. ऊर्ध्वलोक117 में पांच अनुत्तर सबसे बड़े महाविमान हैं- 1. विजय, 2. वैजयन्त, 3. जयन्त, 4. अपराजित, 5. सर्वार्थसिद्ध।
सत्त-पदं
198. पंच पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा- हिरिसत्ते, हिरिमणसत्ते, चलसत्ते, थिरसत्ते, उदयणसत्ते।
सत्त्व-पद
198. पुरुष पांच प्रकार के होते हैं- 1. ह्रीसत्त्व, 2. ह्रीमनसत्त्व, 3. चलसत्त्व, 4. स्थिरसत्त्व, 5. उदयनसत्त्व।
भिक्खाग-पदं
199. पंच मच्छा पण्णत्ता, तं जहा- अणुसोतचारी, पडिसोतचारी, अंतचारी, मज्झचारी, सव्वचारी। एवामेव पंच भिक्खागा पण्णत्ता, तं जहा- अणुसोतचारी, पडिसोतचारी, अंतचारी, मज्झचारी, सव्वचारी।
भिक्षाक-पद
199. मत्स्य पांच प्रकार के होते हैं,118- 1. अनुश्रोतचारी, 2. प्रतिश्रोतचारी-हिलसा मछली आदि, 3. अन्तचारी, 4. मध्यचारी, 5. सर्वचारी। इसी प्रकार भिक्षुक पांच प्रकार के होते हैं- 1. अनुश्रोतचारी, 2. प्रतिश्रोतचारी, 3. अन्तचारी, 4. मध्यचारी, 5. सर्वचारी।
वणीमग-पदं
200. पंच वणीमगा पण्णत्ता, तं जहा- अतिहिवणीमगे, किवणवणीमगे, माहणवणीमगे, साणवणीमगे, समणवणीमगे।
वनीपक-पद
200. वनीपक-पानक पांच प्रकार के होते हैं119- 1. अतिथिवनीपक-अतिथिदान की प्रशंसा कर भोजन मांगने वाला। 2. कृपणवनीपक-कृपणदान की प्रशंसा कर भोजन मांगने वाला। 3. माहनवनीपक-ब्राह्मणदान की प्रशंसा कर भोजन मांगने वाला। 4. श्ववनीपक-कुत्ते के दान की प्रशंसा कर भोजन मांगने वाला। 5. श्रमणवनीपक-श्रमणदान की प्रशंसा कर भोजन मांगने वाला।
अचेल-पदं
201. पंचहिं ठाणेहिं अचेलए पसत्थे भवति, तं जहा- अप्पा पडिलेहा, लाघविए पसत्थे, रूवे वेसासिए, तवे अणुण्णाते, विउले इंदियणिग्गहे।
अचेल-पद
201. पांच स्थानों से अचेलक प्रशस्त होता है120- 1. उसके प्रतिलेखना अल्प होती है, 2. उसका लाघव प्रशस्त होता है, 3. उसका रूप (वेष) वैश्वासिक-विश्वास योग्य होता है, 4. उसका तप अनुवात्-जिनानुमत होता है, 5. उसके विपुल इन्द्रिय-निग्रह होता है।
उक्कल-पदं
202. पंच उक्कला पण्णत्ता, तं जहा- दंडुक्कले, रज्जुक्कले, तेणुक्कले, देसुक्कले, सव्वुक्कले।
उत्कल-पद
202. उत्कल121 (उत्कट) पांच प्रकार के होते हैं- 1. दण्डोत्कल-जिसके पास प्रबल दण्डशक्ति हो, 2. राज्योत्कल-जिसके पास उत्कट प्रभुत्व हो, 3. स्तेनोत्कल-जिसके पास चोरों का प्रबल संग्रह हो, 4. देशोत्कल-जिसके पास प्रबल जनमत हो, 5. सर्वोत्कल-जिसके पास उक्त दण्ड आदि सभी उत्कट हो।
समिति-पदं
203. पंच समितीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- इरियासमिती, भासासमिती, एसणा-समिती, आयाणभंड-मत्त-णिक्खेवणा-समिती, उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाण-जल्ल0-पारिठावणियासमिती।
समिति-पद
203. समितियां पांच हैं- 1. ईर्यासमिति, 2. भाषासमिति, 3. एषणासमिति, 4. आदान-भांड-अमत्र-निक्षेपणासमिति, 5. उच्चार-प्रश्रवण-क्ष्वेल-जल्ल-सिंघाण-परिष्ठापनिकासमिति।
जीव-पदं
204. पंचविधा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- एगिंदिया, बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, पंचिंदिया।
जीव-पद
204. संसारसमापन्नक जीव पांच प्रकार के होते हैं- 1. एकेन्द्रिय, 2. द्वीन्द्रिय, 3. त्रीन्द्रिय, 4. चतुरिन्द्रिय, 5. पंचेन्द्रिय।
गति-आगति-पदं
205. एगिंदिया पंचगतिया पंचागतिया पण्णत्ता, तं जहा- एगिंदिए एगिंदिएसु उववज्जमाणे एगिंदिएहिंतो वा, बेइंदिएहिंतो वा, तेइंदिएहिंतो वा, चउरिंदिएहिंतो वा, पंचिंदिएहिंतो वा उवज्जेज्जा। से चेव णं से एगिंदिए एगिंदियत्तं विप्पजहमाणे एगिंदियत्ताए वा, बेइंदियत्ताए वा, तेइंदियत्ताए वा, चउरिंदियत्ताए वा, पंचिंदियत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
205. एकेन्द्रिय जीवों की पांच स्थानों में गति तथा पांच स्थानों सें आगति होती है- एकेन्द्रिय जीव एकेन्द्रिय शरीर में उत्पन्न होता हुआ एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रिय से उत्पन्न होता है। एकेन्द्रिय जीव एकेन्द्रिय शरीर को छोड़ता हुआ एकेन्द्रिय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पंचेन्द्रिय में जाता है।
206. बेंदिया पंचगतिया पंचागतिया एवं चेव।
206. इसी प्रकार द्वीन्द्रिय जीवों की इन्हीं पांच स्थानों में गति तथा इन्हीं पांच स्थानों से आगति होती है।
207. एवं जाव पंचिंदिया पंचगतिया पंचागतिया पण्णत्ता, तं जहा- पंचिंदिए जाव गच्छेज्जा।
207. इसी प्रकार त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय तथा पंचेन्द्रिय जीवों की भी इन्हीं पांच स्थानों में गति तथा इन्हीं पांच स्थानों से आगति होती है।
जीव-पदं
208. पंचविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- कोहकसाई, माणकसाई, मायाकसाई, लोभकसाई, अकसाई। अहवा पंचविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- णेरइया, तिरिक्खजोणिया, मणुस्सा, देवा, सिद्धा।
जीव-पद
208. सब जीव पांच प्रकार के होते हैं- 1. क्रोधकषायी, 2. मानकषायी, 3. मायाकषायी, 4. लोभकषायी, 5. अकषायी। अथवा- सब जीव पांच प्रकार के होते हैं- 1. नैरयिक, 2. तिर्यञ्च, 3. मनुष्य, 4. देव, 5. सिद्ध।
जोणि-ठिइ-पदं
209. अह भंते! कल-मसूर-तिल-मुग्ग-मास-णिप्फाव-कुलत्थ-आलिसंदग-सतीण-पलिमंथगाणं- एतेसिं णं धण्णाणं कुट्ठाउत्ताणं पल्लाउत्ताणं मंचाउत्ताणं मालाउत्ताणं ओलित्ताणं लित्ताणं लंछित्ताणं मुद्दियाणं पिहिताणं केवइयं कालं जोणी संचिट्ठति? गोयमा! जहण्णेणं अंतोमुहुत्तं, उक्कोसेणं पंच संवच्छराइं। तेण परं जोणी पमिलायति, तेण परं जोणी पविद्धंसति, तेण परं जोणी विद्धंसति, तेण परं बीए अबीए भवति0, तेण परं जोणीवोच्छेदे पण्णत्ते।
योनि-स्थिति-पद
209. भगवन्! मटर, मसूर, तिल, मूंग, उड़द, निष्पाव-सेम, कुलथी, चवला, तूवर तथा काला चना-इन अन्नों को कोठे, पल्य, मचान और माल्य में डालकर उनके द्वार देश को ढंक देने, लीप देने, चारों ओर से लीप देने, रेखाओं से लांछित कर देने, मिट्टी से मुद्रित कर देने पर उनकी योनि (उत्पादक-शक्ति) कितने काल तक रहती है? गौतम! जघन्य अन्तमुहूर्त्त तथा उत्कृष्ट पांच वर्ष। उसके बाद वह म्लान हो जाती है, विध्वस्त हो जाती है, क्षीण हो जाती है, बीज अबीज हो जाता है और योनि का विच्छेद हो जाता है।
संवच्छर-पदं
210. पंच संवच्छरा पण्णत्ता, तं जहा- णक्खत्तसंवच्छरे, जुगसंवच्छरे, पमाणसंवच्छरे, लक्खणसंवच्छरे, सणिंचरसंवच्छरे।
संवत्सर-पद
210. संवत्सर पांच प्रकार का होता है122- 1. नक्षत्रसंवत्सर, 2. युगसंवत्सर, 3. प्रमाणसंवत्सर, 4. लक्षणसंवत्सर, 5. शनिश्चरसंवत्सर।
211. जुगसंवच्छरे पंचविहे पण्णत्ते, तं जहा- चंदे, चंदे, अभिवड्ढिते, चंदे, अभिवड्ढिते चेव।
211. संवत्सर पांच प्रकार का होता है123- 1. चन्द्र, 2. चन्द्र, 3. अभिवर्धित, 4. चन्द्र, 5. अभिवर्धित।
212. पमाणसंवच्छरे पंचविहे पण्णत्ते, तं जहा- णक्खत्ते, चंदे, उऊ, आदिच्चे, अभिवड्ढिते।
212. प्रमाणसंवत्सर पांच प्रकार का होता है124- 1. नक्षत्र, 2. चन्द्र, 3. ऋतु, 4. आदित्य, 5. अभिवर्धित।
213. लक्खणसंवच्छरे पंचविहे पण्णत्ते, तं जहा
213. लक्षणसंवत्सर पांच प्रकार का होता है125-
संगहणी-गाहा
1. समगं णक्खत्ताजोगं जोयंति, समगं उदू परिणमंति। णच्चुण्हं णातिसीतो, बहूदओ होति णक्खत्तो॥ 2. ससिसगलपुण्णमासी, जोएइ विसमचारिणक्खत्ते। कडुओ बहूदओ वा, तमाहु संवच्छरं चंदं॥ 3. विसमं पवालिणो परिणमंति, अणुदूसू देंति पुप्फफलं। वासं ण सम्म वासति, तमाहु संवच्छरं कम्मं॥ 4. पुढविदगाणं तु रसं, पुप्फफलाणं तु देइ आदिच्चो। अप्पेण वि वासेणं, सम्मं णिप्फज्जए सासं॥ 5. आदिच्चतेयतविता, खणलवदिवसा उऊ परिणमंति। पूरिंति रेणु थलयाइं, तमाहु अभिवड्ढितं जाण॥
संग्रहणी-गाथा
1. जिस संवत्सर में नक्षत्र समतया-अपनी तिथि का अतिवर्तन न करते हुए तिथियों के साथ योग क रते हैं, ऋतुएं समतया-अपनी काल-मर्यादा के अनुसार परिणत होती है, न अति गर्मी होती है और न अति सर्दी तथा जिनमें पानी अधिक गिरता है, उसे नक्षत्रसंवत्सर कहते हैं। 2. जिस संवत्सर में चन्द्रमा सभी पूर्णिमाओं का स्पर्श करता है, अन्य नक्षत्र विषमचारी-अपनी तिथियों का अतिवर्तन करने वाले होते हैं, जो कटुक-अतिगर्मी और अतिसर्दी के कारण भयंकर होता है तथा जिसमें पानी अधिक गिरता है, उसे चन्द्र संवत्सर कहते हैं। 3. जिस संवत्सर में वृक्ष असमय अंकुरित हो जाते हैं, असमय में फूल तथा फल आ जाते हैं, वर्षा उचित मात्रा में नहीं होती, उसे कर्म संवत्सर कहते हैं। 4. जिस संवत्सर में वर्षा अल्प होने पर भी सूर्य पृथ्वी, जल तथा फूलों और फलों को मधुर और स्निग्ध रस प्रदान करता है तथा फसल अच्छी होती है, उसे आदित्य संवत्सर कहते हैं। 5. जिस संवत्सर में सूर्य के ताप से क्षण, लव, दिवस और ऋतु तप्त जैसे हो उठते हैं तथा आंधियों से स्थल भर जाता है, उसे अभिवर्धित संवत्सर कहते हैं।
जीवस्स णिज्जाणमग्ग-पदं
214. पंचविधे जीवस्स णिज्जाणमग्गे पण्णत्ते, तं जहा - पाएहिं, उरूहिं, उरेणं, सिरेणं, सव्वंगेहिं। पाएहिं णिज्जायमाणे णिरयगामी भवति। उरूहिं णिज्जायमाणे तिरियगामी भवति। उरेणं णिज्जायमाणे मणुयगामी भवति। सिरेणं णिज्जायमाणे देवगामी भवति। सव्वंगेहिं णिज्जायमाणे सिद्धिगति- पज्जवसाणे पण्णत्ते।
जीव का-निर्याणमार्ग-पद
214. जीव के निर्याण-मार्ग126 पांच हैं- 1. पैर, 2. ऊरु-घुटने से ऊपर का भाग, 3. हृदय, 4. सिर, 5. सारे अंग। 1. पैरों से निर्याण करने वाला जीव नरकगामी होता है। 2. ऊरु से निर्याण करने वाला जीव तिर्यक्गामी होता है। 3. हृदय से निर्याण करने वाला जीव मनुष्यगामी होता है। 4. सिर से निर्याण करने वाला जीव देवगामी होता है। 5. सारे अंगों से निर्याण करने वाला जीव सिद्धगति में पर्यवसित होता है।
छेयण-पदं
215. पंचविहे छेयणे पण्णत्ते, तं जहा- उप्पायछेयणे, वियच्छेयणे, बंधच्छेयणे, पएसच्छेयणे, दोधारच्छेयणे।
छेदन-पद
215. छेदन (विभाग) पांच प्रकार का होता है- 1. उत्पादछेदन-उत्पादपर्याय के आधार पर विभाग करना, 2. व्ययछेदन-विनाशपर्याय के आधार पर विभाग करना, 3. बंधछेदन-सम्बन्ध-विच्छेद, 4. प्रदेशछेदन-अविभक्त वस्तु के प्रदेशों (अवयवों) का बुद्धि कल्पित विभाग। 5. द्विधारछेदन-दो टुकड़े।
आणंतरिय-पदं
216. पंचविहे आणंतरिए पण्णत्ते, तं जहा- उप्पायाणंतरिए, वियाणंतरिए, पएसाणंतरिए, समयाणंतरिए, सामण्णाणंतरिए।
आनन्तर्य-पद
216. आनन्तर्य (सातत्य) पांच प्रकार का होता है- 1. उत्पादआनन्तर्य-उत्पाद का अविरह, 2. व्ययआनन्तर्य-विनाश का अविरह, 3. प्रदेशआनन्तर्य-प्रदेशों की संलग्नता, 4. समयआनन्तर्य-समय की संलग्नता, 5. सामान्यआनन्तर्य-जिसमें उत्पाद, व्यय आदि विशेष पर्यायों की विवक्षा न हो, वह आनन्तर्य।
अणंत-पदं
217. पंचविधे अणंतए पण्णत्ते, तं जहा- णामाणंतए, ठवणाणंतए, दव्वाणंतए, गणणाणंतए, पदेसाणंतए। अहवा-पंचविहे अणंतए पण्णत्ते, तं जहा-एगतोऽणंतए, दुहओणंतए, देसवित्थाराणंतए, सव्ववित्थाराणंतए, सासयाणंतए।
अनन्त-पद
217. अनन्तक127 पांच प्रकार का होता है- 1. नामअनन्तक, 2. स्थापनानन्तक, 3. द्रव्यअनन्तक, 4. गणनाअनन्तक, 5. प्रदेशअनन्तक। अथवा-अनन्तक पांच प्रकार का होता है- 1. एकत:अनन्तक, 2. द्विधाअनन्तक, 3. देशविस्तारअनन्तक, 4. सर्वविस्तार अनन्तक, 5. शाश्वत अनन्तक।
णाण-पदं
218. पंचविहे णाणे पण्णत्ते, तं जहा- आभिणिबोहियणाणे, सुयणाणे, ओहिणाणे, मणपज्जवणाणे, केवलणाणे।
ज्ञान-पद
218. ज्ञान के पांच प्रकार है- 1. आभिनिबिोधिकज्ञान, 2. श्रुतज्ञान, 3. अवधिज्ञान, 4. मन:पर्यवज्ञान, 5. केवलज्ञान।
219. पंचविहे णाणावरणिज्जे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- आभिणिबोहियणाणावरणिज्जे, सुयणाणावरणिज्जे, ओहिणाणावरणिज्जे, मणपज्जवणाणावरणिज्जे,0 केवलणाणावरणिज्जे।
219. ज्ञानावरणीय कर्म के पांच प्रकार है- 1. आभिनिबिोधिकज्ञानावरणीय, 2. श्रुतज्ञानावरणीय, 3. अवधिज्ञानावरणीय, 4. मन:पर्यवज्ञानावरणीय, 5. केवलज्ञानावरणीय।
220. पंचविहे सज्झाए पण्णत्ते, तं जहा-वायणा, पुच्छणा, परियट्टणा, अणुप्पेहा, धम्मकहा।
220. स्वाध्याय128 के पांच प्रकार है- 1. वाचना-अध्यापन, 2. प्रच्छना-संदिग्ध विषयों में प्रश्न करना, 3. परिवर्तना-पठित ज्ञान की पुनरावृत्ति करना, 4. अनुप्रेक्षा-चिन्तन, 5. धर्मकथा-धर्मचर्चा।
पच्चक्खाण-पदं
221. पंचविहे पच्चक्खाणे पण्णत्ते, तं जहा- सद्दहणसुद्धे, विणयसुद्धे, अणुभासणासुद्धे, अणुपालणासुद्धे, भावसुद्धे।
प्रत्याख्यान-पद
221. प्रत्याख्यान पांच प्रकार का होता है- 1. श्रद्धानशुद्ध-श्रद्धापूर्वक स्वीकृत। 2. विनयशुद्ध-विनय-समाचरण पूर्वक स्वीकृत। 3. अनुभाषणाशुद्ध129-प्रत्याख्यान कराते समय गुरु जिस पाठ का उच्चारण करे उसे दोहराना। 4. अनुपालनाशुद्ध130-कठिन परिस्थिति में भी प्रत्याख्यान का भंग न करना, उसका विधिवत् पालन करना। 5. भावशुद्ध131-राग-द्वेष या आकांक्षात्मक मानसिक भावों से अदूषित।
पडिक्कमण-पदं
222. पंचविहे पडिक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा- आसवदारपडिक्कमणे, मिच्छत्त-पडिक्कमणे, कसायपडिक्कमणे, जोगपडिक्कमणे, भावपडिक्कमणे।
प्रतिक्रमण-पद
222. प्रतिक्रमण132 पांच प्रकार का होता है- 1. आश्रवद्वारप्रतिक्रमण, 2. मिथ्यात्वप्रतिक्रमण, 3. कषायप्रतिक्रमण, 4. योगप्रतिक्रमण, 5. भावप्रतिक्रमण।
सुत्त-पदं
223. पंचहिं ठाणेहिं सुत्तं वाएज्जा, तं जहा- संगहट्ठयाए, उवग्गहट्ठयाए, णिज्जरट्ठयाए, सुत्ते वा मे पज्जवयाते भविस्सति, सुत्तस्स वा अवोच्छित्तिणयट्ठयाए।
सूत्र-पद
223. पांच कारणों से सूत्रों का अध्यापन कराना चाहिए- 1. संग्रह के लिए-शिष्यों को श्रुत-सम्पन्न करने के लिए। 2. उपग्रह के लिए-भक्त, पान व उपकरणों की विधिवत् उपलब्धि कर सके, वैसी क्षमता उत्पन्न करने के लिए। 3. निर्जरा के लिए-कर्म-क्षय के लिए। 4. अध्यापन से मेरा श्रुत पर्यवजात-परिस्फुट होगा इसलिए। 5. श्रुतपरम्परा को अव्यवच्छिन्न रखने के लिए।
224. पंचहिं ठाणेहिं सुत्तं सिक्खेज्जा, तं जहा- णाणट्ठयाए, दंसणट्ठयाए, चरित्तट्ठयाए, वुग्गहविमोयणट्ठयाए, अहत्थे वा भावे जाणिस्सामीति कट्टु।
224. पांच कारणों से श्रुत का अध्ययन कराना चाहिए- 1. ज्ञान के लिए-अभिनव तत्त्वों की उपलब्धि के लिए। 2. दर्शन के लिए-श्रद्धा की पुष्टि के लिए। 3. चरित्र के लिए-आचार-विशुद्धि के लिए। 4. व्युद्ग्रह विमोचन के लिए-दूसरे को मिथ्या अभिनिवेश से मुक्त करने के लिए। 5. मैं यथार्थ भावों को जानूंगा, इसलिए।
कप्प-पदं
225. सोहम्मीसाणेसु णं कप्पेसु विमाणा पंचवण्णा पण्णत्ता, तं जहा- किण्हा, णीला, लोहिता, हालिद्दा, सुक्किल्ला।
कल्प-पद
225. सौधर्म और ईशान देवलोक में विमान पांच वर्णों के होते हैं- 1. कृष्ण, 2. नील, 3. लोहित, 4. हारिद्र, 5. शुक्ल।
226. सोहम्मीसाणेसु णं कप्पेसु विमाणा पंचजोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
226. सौधर्म और ईशान देवलोक में विमान पांच सौ योजन ऊंचे है।
227. बंभलोग-लंतएसु णं कप्पेसु देवाणं भवधारणिज्जसरीरगा उक्कोसेणं पंच रयणी उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
227. ब्रह्मलोक तथा लांतक देवलोक में देवताओं का भवधारणीय शरीर उत्कृष्टत: पांच रत्नि ऊंचा होता है।
बंध-पदं
228. णेरइया णं पंचवण्णे पंचरसे पोग्गले बंधेसु वा बंधंति वा बंधिस्संति वा, तं जहा- किण्हे, णीले, लोहिते, हालिद्दे, सुक्किले। तित्ते, कडुए, कसाए, अंबिले, मधुरे।
बन्ध-पद
228. नैरयिकों ने पांच वर्ण तथा पांच रसवाले पुद्गलों का बंधन (कर्मरूप में स्वीकरण) किया है, कर रहे हैं तथा करेंगे- 1. कृष्णवर्णवाले, 2. नीलवर्णवाले, 3. लोहितवर्णवाले, 4. हारिद्रवर्णवाले, 5. शुक्लवर्णवाले। 1. तिक्तरसवाले, 2. कटुरसवाले, 3. कषायरसवाले, 4. अम्लरसवाले, 5. मधुररसवाले।
229. एवं-जाव वेमाणिया।
229. इसी प्रकार वैमानिकों तक के सारे ही दण्डक-जीवों ने पांच वर्ण तथा पांच रस वाले पुद्गलों का बंधन (कर्मरूप में स्वी- करण) किया है, कर रहे हैं तथा करेंगे।
महाणदी-पदं
230. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं गंगं महाणदिं पंच महाण- दीओ समप्पेंति, तं जहा- जउणा, सरऊ, आवी, कोसी, मही।
महानदी-पद
230. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के दक्षिण-भाग-भरतक्षेत्र में गंगा महानदी में पांच महानदियां मिलती है133-1. यमुना, 2. सरयू, 3. आवी, 4. कोसी, 5. मही।
231. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं सिंधुं महाणदिं पंच महाण-दीओ समप्पेंति, तं जहा-स (त?)द्दू, वितत्था, विभासा, एरावती, चंदभागा।
231. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के दक्षिण-भाग-भरतक्षेत्र में सिन्धु महानदी में पांच महानदियां मिलती है134- 1. शतद्रु:-शतलज, 2. वितस्ता-झेलम, 3. विपासा-व्यास, 4. ऐरावती-रावी, 5. चन्द्रभागा-चिनाव।
232. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं रत्तं महाणदिं पंच महाणदीओ समप्पेंति, तं जहा- किण्हा, महाकिण्हा, णीला, महाणीला, महातीरा।
232. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के उत्तर-भाग-ऐरावतक्षेत्र में रक्ता महानदी में पांच महानदियां मिलती है- 1. कृष्णा, 2. महाकृष्णा, 3. नीला, 4. महानीला, 5. महातीरा।
233. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं रत्तावतिं महाणदिं पंच महाण-दीओ समप्पेंति, तं जहा- इंदा, इंदसेणा, सुसेणा, वारिसेणा, महाभोगा।
233. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के उत्तर-भाग-ऐरवतक्षेत्र में रक्तावती महानदी में पांच महानदियां मिलती है- 1. इन्द्रा, 2. इन्द्रसेना, 3. सुषेणा, 4. वारिषेणा, 5. महाभोगा।
तित्थगर-पदं
234. पंच तित्थगरा कुमारवासमज्झे वसित्ता मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया, तं जहा- वासुपुज्जे, मल्ली, अरिट्ठनेमी, पासे, वीरे।
तीर्थंकर-पद
234. पांच तीर्थंकर कुमारवास में रहकर मुण्ड होकर, अगार को छोड़ अनगारत्व में प्रव्रजित हुए135- 1. वासुपूज्य, 2. मल्ली, 3. अरिष्टनेमि, 4. पार्श्व, 5. महावीर।
सभा-पदं
235. चमरचंचाए रायहाणीए पंच सभा पण्णत्ता, तं जहा- सभासुधम्मा, उववातसभा, अभिसेयसभा, अलंकारियसभा, ववसायसभा।
सभा-पद
235. चमरचंचा राजधानी में पांच सभाएं हैं- 1. सुधर्मासभा-शयनागार, 2. उपपातसभा-प्रसवगृह, 3. अभिषेकसभा-जहां राज्याभिषेक किया जाता है, 4. अलंकारिकसभा-अलंकारगृह, 5. व्यवसायसभा-अध्ययनकक्ष।
236. एगमेगे णं इंदट्ठाणे पंच सभाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सभासुहम्मा, उववातसभा, अभिसेयसभा, अलंकारियसभा, ववसायसभा।
236. इसी प्रकार प्रत्येक इन्द्र की राजधानी में पांच-पांच सभाएं हैं- 1. सुधर्मासभा, 2. उपपातसभा, 3. अभिषेकसभा, 4. अलंकारिकसभा, 5. व्यवसायसभा।
णक्खत्त-पदं
237. पंच णक्खत्ता पंचतारा पण्णत्ता, तं जहा- धणिट्ठा, रोहिणी, पुणव्वसू, हत्थो, विसाहा।
नक्षत्र-पद
237. पांच नक्षत्र पांच तारोंवाले है- 1. धनिष्ठा, 2. रोहिणी, 3. पुनर्वसु, 4. हस्त, 5. विशाखा।
पावकम्म-पदं
238. जीवा णं पंचट्ठाणणिव्वत्तिए पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा तं जहा- एगिंदियणिव्वत्तिए, बेइंदियणिव्वत्तिए, तेइंदियणिव्वत्तिए, चउरिंदियणिव्वत्तिए, पंचिंदियणिव्वत्तिए, एवं चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेद तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
238. जीवों ने पांच स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों का, पापकर्म के रूप में चय किया है, करते हैं, तथा करेंगे- 1. एकेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का, 2. द्वीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का, 3. त्रीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का, 4. चतुरिन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का, 5. पंचेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। इसी प्रकार जीवों ने पांच स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों का, पापकर्म के रूप में, उपचय बंध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं तथा करेंगे।
पोग्गल-पदं
239. पंचपएसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
239. पंच-प्रदेशी स्कंध अनन्त हैं।
240. पंचपएसोगाढा पोग्गला अणंता जाव पंचगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
240. पंच-प्रदेशावगाढ पुद्गल अनन्त हैं। पांच समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं। पांच गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं। इसी प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के पांच गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-५
1. (सू. 5)
कामगुण- काम का अर्थ है-अभिलाषा और गुण का अर्थ है-पुद्गल के धर्म। कामगुण के दो अर्थ हैं1-
1. मैथुन-इच्छा उत्पन्न करने वाले पुद्गल।
2. इच्छा उत्पन्न करने वाले पुद्गल।
2. (सू. 6-10)
इन सूत्रों में प्रयुक्त संग, राग, मूर्च्छा, गृद्धि और अध्युपपन्नता-ये शब्द आसक्ति के क्रमिक विकास के द्योतक हैं। इनकी अर्थ-परम्परा इस प्रकार है-
1. संग-इन्द्रिय-विषयों के साथ संबंध।
2. राग-इन्द्रिय-विषयों से लगाव।
3. मूर्च्छा-इन्द्रिय-विषयों से उत्पन्न दोषों को न देख पाना तथा उनके संरक्षण के लिए सतत चिन्तन करना।
4. गृद्धि-प्राप्त इन्द्रिय-विषयों के प्रति असंतोष और अप्राप्त इन्द्रिय-विषयों की आकांक्षा।
5. अध्युपपन्नता-इन्द्रिय-विषयों के सेवन में एकचित्त हो जाना, उनकी प्राप्ति में अत्यन्त दत्तचित्त हो जाना।
3. (सू. 12)
यहां अहित, अशुभ, अक्षम, अनि:श्रेयस और अननुगामिक-इन पांच शब्दों का प्रयोग प्रतिपाद्य विषय पर बल देने के लिए किया गया है। साधारणतया इनसे अहित शब्द का अर्थ ही ध्वनित होता है और प्रत्येक शब्द की अर्थ-भिन्नता पर विचार किया जाए तो इनके अर्थ इस प्रकार फलित होते हैं-
अहित-अपाय।
अशुभ-पुण्यरहित।
अक्षम-अनौचित्य या असामर्थ्य।
अनि:श्रेयस-अकल्याण।
अननुगामिक-भविष्य में उपकारक के रूप में साथ नहीं देने वाला।
4. (सू. 18)
देखें-2/243-248 का टिप्पण।
5. (सू. 20)
जिस प्रकार दिशाओं के अधिपति इन्द्र अग्नि आदि हैं, नक्षत्रों के अधिपति अश्वि, यम, दहन आदि हैं, शक्र दक्षिण लोक का अधिपति और ईशान उत्तर लोक का अधिपति है, उसी प्रकार पांच स्थावर कायों में भी क्रमश: इन्द्र, ब्रह्म, शिल्प, सम्मति और प्राजापत्य-अधिपति हैं।
6-19. (सू. 21)
प्रस्तुत सूत्र में अवधि दर्शन के विचलित होने के पांच स्थानों का निर्देश है। विचलन का मूल कारण है मोह की चतुर्विध परिणति-विस्मय, दया, लोभ और भय का आकस्मिक प्रादुर्भाव। जो दृश्य पहले नहीं देखा था उसको देखते ही व्यक्ति का मन विस्मय से भर जाता है, जीवमय पृथ्वी को देख वह दया से पूर्ण हो जाता है तथा विपुल धन, ऐश्वर्य आदि देखकर वह लोभ से आकुल और अदृष्टपूर्व सर्पों को देखकर वह भयाक्रान्त हो जाता है। अत: विस्मय, दया, लोभ और भय भी उसके विचलन के कारण बनते हैं।
इस सूत्र के कुछ विशेष शब्दों की मीमांसा-
1. पृथ्वी को छोटा-सा-
वृत्तिकार ने इसके दो अर्थ किए हैं-
1. थोड़े जीवों वाली पृथ्वी।
2. छोटी पृथ्वी।
अवधिज्ञान उत्पन्न होने से पूर्व साधक के मन में कल्पना होती है कि पृथ्वी बड़ी तथा बहुत जीवों वाली है, पर जब वह अपनी कल्पना से विपरीत पाता है, तब उसका अवधिदर्शन क्षुब्ध हो जाता है।
3. ग्राम नगर आदि के टिप्पण के लिए देखें 2/390 का टिप्पण। शेष कुछेक शब्दों की व्याख्या इस प्रकार है-
1. शृंगाटक-तीन मार्गों का मध्य भाग। इसका आकार यह होगा ।
2. तिराहा-जहां तीन मार्ग मिलते हों। इसका आकार यह होगा।
3. चौक-चार मार्गों का मध्य भाग। चतुष्कोण भूभाग।
4. चौराहा-जहां चार मार्ग मिलते हों। इसका आकार यह + होगा।
भिन्न-भिन्न व्याख्या ग्रंथों में इसके अनेक अर्थ मिलते हैं।
1. सीमाचतुष्क।
2. त्रिपथभेदी।
3. बहुतर रथ्याओं का मिलन-स्थान।
4. चार मार्गों का समागम।
5. छह मार्गों का समागम।
स्थानांग वृत्तिकार ने इसका अर्थ आठ रथ्याओं का मध्य किया है।
5. चतुर्मुख-देवकुल आदि का मार्ग। देवकुलों के चारों ओर दरवाजे होते हैं।
6. महापथ-राजमार्ग।
7. पथ-सामान्यमार्ग।
8. नगर निर्द्धमन-नगर के नाले।
9. शांतिगृह-जहां राजा आदि के लिए शांतिकर्म-होम, यज्ञ आदि किया जाता है।
10. शैलगृह-पर्वत को कुरेद कर बनाया हुआ मकान।
11. उपस्थानगृह-सभामण्डप।
12. भवन-गृह-कुटुम्बीजन (घरेलु नौकर) के रहने का मकान।
भवन और गृह का अर्थ पृथक् रूप में भी किया जा सकता है। जिसमें चार शालाएं होती है उसे भवन और जिसमें कमरे (अपवरक) होते हैं वह गृह कहलाता था।
20 (सू. 22)
प्रस्तुत सूत्र में केवलज्ञान-दर्शन के विचलित न होने के पांच स्थानों का निर्देश है। अविचलन के हेतु ये हैं-
1. यथार्थ वस्तुदर्शन।
2. मोहनीय कर्म की क्षीणता।
3. भय, विस्मय और लोभ का अभाव।
4. अति गंभीरता।
21 (सू. 25)
शरीर पांच प्रकार के हैं-
1. औदारिक शरीर-स्थूल पुद्गलों से निष्पन्न, रसादि धातुमय शरीर। यह मनुष्य और तिर्यञ्चों के ही होता।
2. वैक्रिय शरीर-विविध रूप करने में समर्थ शरीर। यह नैरयिकों तथा देवों के होता है। वैक्रिय-लब्धि के सम्पन्न मनुष्यों और तिर्यञ्चों तथा वायुकाय के भी यह होता है।
3. आहारकशरीर-आहारकलब्धि से निष्पन्न शरीर। आहारकलब्धि से सम्पन्न मुनि अपनी संदेह निवृत्ति के लिए अपने आत्म-प्रदेशों से एक पुतले का निर्माण करते हैं और उसे सर्वज्ञ के पास भेजते हैं। वह उनके पास जाकर उनसे संदेह की निवृत्ति कर पुन: मुनि के शरीर में प्रविष्ट हो जाता है। यह क्रिया इतनी शीघ्र और अदृश्य होती है कि दूसरों को इसका पता भी नहीं चल सकता। इस क्षमता को आहारकलब्धि कहते हैं।
4. तैजसशरीर-जिससे तेजोलब्धि (उपघात या अनुग्रह किया जा सके वह शक्ति) मिले और दीप्ति एवं पाचन हो वह शरीर।
5. कार्मणशरीर-कर्म-समूह से निष्पन्न अथवा कर्मविकार को कार्मणशरीर कहते हैं। तैजस और कार्मणशरीर सभी जीवों के होते हैं।
22. (सू. 32)
उत्तराध्ययन के तेइसवें अध्ययन (23, 26, 27) में बताया है कि प्रथम तीर्थंकर के साधु ॠजुजड़ होते हैं, इसलिए उन्हें धर्म समझाना कठिन होता है। अन्तिम तीर्थंकर के साधु वक्रजड़ होते हैं, उनके लिए धर्म का आचरण करना कठिन होता है। इस सूत्र में दोनों तीर्थंकरों के साधुओं के लिए पांच दुर्गम स्थान बताए हैं। यदि उनका विभाग किया जाए तो प्रथम तीन प्रथम तीर्थंकर के साधुओं के लिए और अन्तिम दो अन्तिम तीर्थंकर के साधुओं के लिए हैं और यदि विभाग न किया जाए तो इस प्रकार व्याख्या की जा सकती है-
प्रथम तीर्थंकर के साधुओं को समझने में कठिनाई होती है, इसीलिए उनके लिए धर्म के अनुपालन में भी कठिनाई होती है। अन्तिम तीर्थंकर के साधुओं में तितिक्षा और अनुपालन की शक्ति कम होती है, इसलिए तत्त्व का आख्यान करना भी उनके लिए दुर्गम हो जाता है।
देखें-उत्तरज्झयणाणि, अध्ययन 23।
23, 24 (सू. 34, 35)
देखें-10/16 का टिप्पण।
25, 26. अन्त्यचरक, प्रान्त्यचरक (सू. 36)
वृत्तिकार ने अन्त्यचरक का अर्थ-बचा-खुचा जघन्य धान्य लेने वाला और प्रान्त्यचरक का अर्थ है-बासी जघन्य धान्य लेने वाला किया है?
औपपातिक (सूत्र 19) की वृत्ति में इनका अर्थ किञ्चित् परिवर्तन के साथ किया है-
अन्त्यचरक-जघन्य धान्य लेने वाला।
प्रान्त्यचरक-बचा-खुचा या बासी अत्यन्त जघन्य धान्य लेने वाला।
प्रस्तुत सूत्र में प्रथम दो भिक्षाचर्या और शेष तीन रसपरित्याग अन्तर्गत आते हैं। उत्क्षिप्तचरक और निक्षिप्तचरक ये दोनों भाव-अभिग्रह है और शेष तीन द्रव्य-अभिग्रह।
27. अन्नग्लायकचरक (सू. 37
वृत्तिकार ने इसके तीन संस्कृत रूप देकर उनकी भिन्न-भिन्न प्रकार से व्याख्या की है-
1. अन्नग्लानकचरक-बासी अन्न खाने वाला।
2. अन्नग्लायकचरक-अन्न के बिना ग्लान होकर-भूख की वेदना से पीड़ित होकर खाने वाला।
3. अन्यग्लायकचरक-दूसरे ग्लान व्यक्ति के लिए भोजन की गवेषणा करने वाला।
औपपातिक वृत्ति में उसका एकमात्र अर्थ-भोजन के बिना ग्लान होने पर प्रात:काल ही वासी अन्न खाने वाला किया है। यही अर्थ अधिक संगत लगता है।
28. शुद्धैषणिक (सू. 38)
वृत्तिकार ने इसका अर्थ-अनतिचार एषणा किया है। एषणा के शंकित आदि दस दोष है। उनसे रहित एषणा को शुद्धैषणा कहा जाता है।
पिंडैषणा और पानैषणा सात-सात प्रकार की होती हैं। इनमें से किसी एक या सातों एषणाओं से आहार लेने वाला शुद्धैषणिक कहलता है।
औपपातिक के वृत्तिकार ने इसका अर्थ शंका आदि दोषरहित अथवा निर्व्यजन आहार लेने वाला किया है।
29. स्थानायतिक (सू. 42)
स्थानांग वृत्तिकार ने इसके दो संस्कृत रूप दिए हैं-स्थानातिद और स्थानातिग। स्थान का अर्थ कायोत्सर्ग है। स्थानातिद और स्थानातिग-इन दोनों का अर्थ है-कायोत्सर्ग करने वाला।
'ठाणातिए' पद में एकपदीय संधि होने के कारण वृत्तिकार को इस प्रकार की व्याख्या करनी पड़ी। इसमें मूलत: दो शब्द हैं-ठाण+आयतिय। 'आ' की संधि होने पर 'ठाणायतिय' बन जाता है। 'य' का लोप करने पर फिर अकार की संधि होती है और 'ठाणातिय' रूप बन जाता है। इस संधिच्छेद के आधार पर इसका संस्कृत रूप 'स्थानायतिक' बनता है और यही रूप इसके अर्थ का सूचक है।
बृहत्कल्पभाष्य में 'ठाणायत' (स्थानायात) पाठ है। उसकी वृत्ति में स्त्रीलिंग के रूप में स्थानायतिका का प्रयोग मिलता है। जिस आसन में सीधा खड़ा होना होता है उसका नाम स्थानायतिक है। स्थान तीन प्रकार के होते हैं-ऊर्ध्वस्थान, निषीदनस्थान और शयनस्थान। स्थानायतिक ऊर्ध्वस्थान का सूचक है।
30. प्रतिमास्थायी (सू. 42)
वृत्तिकार ने प्रतिमा का अर्थ कायोत्सर्ग की मुद्रा में स्थित रहना किया है। कहीं-कहीं प्रतिमा का अर्थ कायोत्सर्ग भी प्राप्त होता है। बैठी या खड़ी प्रतिमा की भांति स्थिरता से बैठने या खड़ा रहने को प्रतिमा कहा गया है। यह कायक्लेश तप का एक प्रकार है। इसमें उपवास आदि की अपेक्षा कायोत्सर्ग, आसन व ध्यान की प्रधानता होती है। प्रतिमा की जानकारी के लिए देखें-दशाश्रुतस्कंध, दशा सात।
31. वीरासनिक (सू. 42)
सिंहासन पर बैठने से शरीर की जो स्थिति होती है, उसी स्थिति में सिंहासन के निकाल लेने पर स्थित रहना वीरासन है। यह कठोर आसन है। इसकी साधना वीर मनुष्य ही कर सकता है। इसलिए इसका नाम 'वीरासन' है।
विशेष विवरण के लिए देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृष्ठ 149, 150।
32. नैषद्यिक (सू. 42)
इसका अर्थ है-बैठने की विधि। इसके पांच प्रकार हैं। देखें-स्थानांग 5/50 तथा 7/49 का टिप्पण।
विशेष विवरण के लिए देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृष्ठ 143-145।
33. आतापक (सू. 43)
आतापना का अर्थ है-प्रयोजन के अनुरूप सूर्य का आताप लेना।
औपपातिक के वृत्तिकार ने आतापना के आसन-भेद से अनेक भेद प्रतिपादित किए हैं।
आतापना के तीन प्रकार हैं-
1. निपन्न-सोकर ली जाने वाली-उत्कृष्ट।
2. अनिपन्न-बैठकर ली जाने वाली-मध्यम।
3. ऊर्ध्वस्थित-खड़े होकर ली जाने वाली-जघन्य।
निपन्न आतापना के तीन प्रकार हैं-
1. अधोरुकशायिता, 2. पार्श्वशायिता, 3. उत्तानशायिता।
अनिपन्न आतापना के तीन प्रकार हैं-
1. गोदोहिका, 2. उत्कुटुकासनता, 3. पर्यंकासनता।
ऊर्ध्वस्थान आतापना के तीन प्रकार हैं-
1. हस्तिशौंडिका, 2. एकपादिका, 3. समपादिका।
इनमें पहला प्रकार उत्कृष्ट, दूसरा मध्यम और तीसरा जघन्य। है।
प्रस्तुत आठ सूत्रों (36-43) में विविध तप करने वाले मुनियों का उल्लेख है। इन सबका समावेश बाह्य-तप के छह प्रकारों में से तीन प्रकार-भिक्षाचर्या, रसपरित्याग और कायक्लेश के अन्तर्गत होता है। जैसे-
1. भिक्षाचर्या
उत्क्षिप्तचरक, निक्षिप्तचरक, अज्ञातचरक, अन्नग्लाय-चरक, मौनचरक, संसृष्टकल्पिक, तज्जातसंसृष्टकल्पिक, औपनिधिक, शुद्धैषणिक, संख्यादत्तिक, इष्टलाभिक, पृष्ठलाभिक, परिमितपिंडपातिक, भिन्नपिंडपातिक।
2. रसपरित्याग
अन्त्यचरक, प्रान्त्यचरक, रूक्षचरक, आचाम्लिक, निर्विकृतिक, पूर्वाधिक, अरसाहार, विरसाहार, अन्त्याहार, प्रान्त्याहार, रूक्षाहार, अरसजीवी, विरसजीवी, अन्त्यजीवी, प्रान्त्यजीवी, रूक्षजीवी।
3. कायक्लेश
स्थानायतिक, उत्कुटुकासनिक, प्रतिमास्थायी, वीरासनिक, नैषद्यिक, दंडायतिक, लगंडशायी, आतापक, अप्रावृतक, अकण्डूयक।
औपपातिक सूत्र 19 में प्राय: इन सबका इन बाह्य-तपों के प्रकारों में उल्लेख मिलता है। वहां भिन्नपिंडपातिक तथा अरसजीवी, विरसजीवी, अन्त्यजीवी, प्रान्त्यजीवी और रूक्षजीवी का उल्लेख नहीं मिलता।
34, 35 (सू. 44, 45)
दो सूत्रों में दस प्रकार के वैयावृत्त्य निर्दिष्ट है। वैयावृत्त्य का अर्थ है-सेवा करना, कार्य में प्रवृत्त होना। अग्लानभाव से किया जाने वाला वैयावृत्त्य महानिर्जरा-बहुत कर्मों का क्षय करने वाला तथा महापर्यवसान-जन्म-मरण का आत्यन्तिक उच्छेद करने वाला होता है। अग्लानभाव का अर्थ है-अखिन्नता, बहुमान।
दस प्रकार ये हैं-
1. आचार्य-ये पांच प्रकार के होते हैं-प्रव्राजनाचार्य, दिगाचार्य, उद्देसनाचार्य, समुद्देशनाचार्य और वाचनाचार्य।
2. उपाध्याय-सूत्र की वाचना देने वाला।
3. स्थविर-धर्म में स्थिर करने वाले। ये तीन प्रकार के होते हैं-
जातिस्थविर-जिसकी आयु 60 वर्ष से अधिक है।
पर्यायस्थविर-जिसका पर्याय-काल 20 वर्ष या अधिक है।
ज्ञानस्थविर-स्थानांग तथा समवायांग का धारक।
4. तपस्वी-मासक्षपण आदि बड़ी तपस्या करने वाला।
5. ग्लान-रोग आदि से अशक्त, खिन्न।
6. शैक्ष-शिक्षा ग्रहण करने वाला, नवदीक्षित।
7. कुल-एक आचार्य के शिष्यों का समुदाय।
8. गण-कुलों का समुदाय।
9. संघ-गणों का समुदाय।
10. साधर्मिक-वेष और मान्यता में समानधर्मा।
वृत्तिकार ने शैक्ष वैयावृत्त्य के पश्चात् साधर्मिक वैयावृत्त्य की व्याख्या प्रस्तुत की है। उन्होंने एक गाथा का भी उल्लेख किया है। उसमें भी यही क्रम है।
विशेष विवरण के लिए देखें-10/17 का टिप्पण।
36-40. (सू. 46)
प्रस्तुत सूत्र के कुछ विशेष शब्दों की व्याख्या-
1. सांभोगिक-एक मंडली में भोजन करने वाला। यह इसका प्रतीकात्मक अर्थ है। स्वाध्याय, भोजन आदि सभी मंडलियों में जिसका सम्बन्ध होता है वह सांभोगिक कहलाता है।
2. विसांभोगिक-जिसका सभी मंडलियों से सम्बन्ध विच्छिन्न कर दिया जाता है वह विसांभोगिक है।
3. प्रस्थापन-प्रायश्चित्त रूप से प्राप्त तप का प्रारंभ।
4. निर्वेश-प्रायश्चित्त का पूर्ण निर्वाह या आसेवन।
5. स्थितिकल्प-सामाचारी की योग्य मर्यादाएं।
41. प्रश्नायतनो (सू. 47)
वृत्तिकार ने प्रश्न के दो अर्थ किए हैं-
1. अंगुष्ठ, कुडप आदि प्रश्नविद्या। रस के द्वारा वस्त्र, कांच, अंगुष्ठ, भुजा आदि में देवता को बुलाकर अनेक विध प्रश्नों का हल किया जाता है। मूल प्रश्न व्याकरण सूत्र (दसवें अंग) में इन प्रश्न विद्याओं का समावेश था।
2. पापकारी अनुष्ठानों के विषय में प्रश्न करना। इनमें पहला अर्थ ही प्रासंगिक लगता है।
42. आज्ञा व धारणा (सू. 48)
वृत्ति में आज्ञा और धारणा के दो-दो अर्थ किए गए हैं-
1. आज्ञा-(1) विध्यात्मक आदेश।
(2) कोई गीतार्थ देशान्तर गया हुआ है। दूसरा गीतार्थ अपने अतिचार की आलोचना करना चाहता है। वह अगीतार्थ के समक्ष आलोचना नहीं कर सकता। तब वह अगीतार्थ के साथ गूढार्थ वाले वाक्यों द्वारा अपने अतिचार का निवेदन देशान्तरवासी गीतार्थ के पास कराता है। इसका नाम है आज्ञा।
2. धारणा-(1) निषेधात्मक आदेश।
(2) बार-बार आलोचना के द्वारा प्राप्त प्रायश्चित्त विशेष का अवधारण करना।
पांच व्यवहारों में ये दो व्यवहार है। इनका विस्तृत विवेचन 5/124 में किया है।
43. यथारात्निक (सू. 48)
इसका अर्थ है-दीक्षा-पर्याय में छोटे-बड़े के क्रम से। विशेष विवरण के लिए देखें-दसवेअलियं 8/40 का टिप्पण।
44. कृतिकर्म (सू. 48)
इसका अर्थ है-वन्दना।
देखें-समवाओ 12/3 का टिप्पण।
45. उचित समय (सू. 48)
इसका तात्पर्यार्थ यह है कि-कालक्रम से प्राप्त सूत्रों का अध्ययन उस-उस काल में ही कराना चाहिए। सूत्रों का अध्ययन-अध्यापन दीक्षा-पर्याय के कालानुसार किया जाता है। जैसे-तीन वर्ष की दीक्षा-पर्याय वाले को आचार, चार वर्ष की दीक्षा-पर्याय वाल को सूत्रकृत, पांच वर्ष वाले को दशाश्रुतस्कंध, बृहत्कल्प और व्यवहार, आठ वर्ष वाले को स्थान और समवाय, दश वर्ष वाले को भगवती आदि।
46. निषद्या (सू. 50)
इसका अर्थ है-बैठने की विधि। इसके पांच प्रकार हैं। बाह्य तप के पांचवें प्रकार 'कायक्लेश' में इनका समावेश होता है। कायोत्सर्ग के तीन प्रकार हैं-ऊर्ध्वस्थान, निषीदनस्थान और शयनस्थान। निषीदनस्थान के अन्तर्गत इन पांचों निषद्याओं का अन्तर्भाव होता है।
देखें-7/49 का टिप्पण।
47. (सू. 51)
दसवें स्थान (सूत्र 16) में दस प्रकार का श्रमण-धर्म निर्दिष्ट है। पांचवें स्थान (सूत्र 34-35) में दस धर्म श्रमण के लिए प्रशस्त बतलाए गए हैं। प्रस्तुत सूत्र में श्रमण-धर्म के अंगभूत पांच धर्मों को आर्जव-स्थान कहा है। आर्जव का अर्थ है-ॠजुता, मोक्ष। प्रस्तुत प्रसंग में उसका अर्थ संवर किया है। ये आर्जवस्थान सम्यग्दर्शन पूर्वक ही होते हैं, अत: इन सब के पूर्व साधु शब्द का प्रयोग किया गया है। तत्त्वार्थ सूत्र 9/6 में दशविध धर्म के पूर्व 'उत्तम' शब्द का प्रयोग मिलता है।
विशेष विवरण के लिए देखें-10/16 का टिप्पण।
48. परिचारणा (सू. 54)
इसका अर्थ है-मैथुन का आसेवन। इसके पांच प्रकार हैं-
1. कायपरिचारणा-स्त्री और पुरुष के काय से होने वाला मैथुन का आसेवन।
2. स्पर्शपरिचारणा-स्त्री के स्पर्श से होने वाला मैथुन का आसेवन।
3. रूपपरिचारणा-स्त्री के रूप को देखकर होने वाला मैथुन का आसेवन।
4. शब्दपरिचारणा-स्त्री के शब्द सुनकर होने वाला मैथुन का आसेवन।
5. मन:परिचारणा-स्त्री के प्रति मानसिक संकल्प से होने वाला मैथुन का आसेवन।
इसका तात्पर्य है कि कायपरिचारणा की भांति स्त्री को स्पर्श करने, रूप देखने, शब्द सुनने और मानसिक संकल्प से देवों को मैथुन-प्रवृत्ति के आसेवन से तृप्ति हो जाती है।
वृत्तिकार ने इन सबको देवताओं से संबंधित माना है। तत्त्वार्थ सूत्र में भी यही प्रतिपादित है।1 बाहरवें देवलोक तक के देवों में मैथुनेच्छा होती है। उसके ऊपर के देवों में वह नहीं होती। देवियों का अस्तित्व केवल दूसरे देवलोक तक ही है।
सौधर्म और ईशान देवलोक में-कायपरिचारणा।
सनत्कुमार और माहेन्द्र देवलोक में-स्पर्शपरिचारणा।
ब्रह्म और लान्तक में-रूपपरिचारणा।
शुक्र और सहस्रार में-शब्दपरिचारणा।
शेष चार में-मन:परिचारणा।
इसके ऊपर के देवलोकों में किसी भी प्रकार की परिचारणा नहीं होतीं। मनुष्यों और तिर्यंचों में केवल काय-परिचारणा ही होती है।
देखें-3/9 का टिप्पण।
49-52 (सू. 70)
बल-शारीरिक शक्ति।
वीर्य-आत्मशक्ति।
पुरुषकार-अभिमान विशेष, पुरुष का कर्त्तव्य।
पराक्रम-अपने विषय की सिद्धि में निष्पन्न पुरुषकार; बल और वीर्य का व्यापार।
53. लिंगाजीव (सू. 71)
वृत्तिकार ने एक प्राचीन गाथा का उल्लेख करते हुए लिंगाजीव के स्थान पर गणाजीव की सूचना दी है। गणाजीव का अर्थ है-अपने गण (मल्ल आदि) की किसी मिष से या साक्षात् सूचना देकर आजीविका करने वाला।
54. प्रमार (सू. 73)
इसका अर्थ है-मूर्च्छा। वृत्तिकार ने इसके तीन अर्थ किए हैं-
1. मूर्च्छा विशेष। 2. मारणस्थान। 3. मृत्यु।
55. आच्छेदन (सू. 73)
इसका अर्थ है-बलात् लेना, थोड़ा लेना।
56. विच्छेदन (सू. 73)
इसका अर्थ है-दूर ले जाकर रख देना; बहुत लेना।
57. (सू. 75-82)
इन सूत्रों (75-82) में चार हेतु-विषयक और चार अहेतु-विषयक हैं।
पदार्थ दो प्रकार के होते हैं-हेतुगम्य और अहेतुगम्य।
परोक्ष होने के कारण जो पदार्थ हेतु के द्वारा जाना जाता है, वह हेतुगम्य होता है, जैसे-दूर प्रदेश में स्थित अग्नि धूम के द्वारा जानी जाती है।
जो पदार्थ निकटवर्ती या स्पष्ट होने के कारण प्रत्यक्ष रूप से अथवा किसी आप्त पुरुष के निर्देशानुसार जाना जाता है, वह अहेतुगम्य होता है।
हेतु का अर्थ है-कारण अथवा साध्य का निश्चितगमक कारण होता है। यहां हेतु और हेतुवादी-दोनों हेतु शब्द द्वारा विवक्षित है। जो हेतुवादी असम्यग्दर्शी होता है वह कार्य को जानता-देखता है, पर उसके हेतु को नहीं जानता-देखता। वह हेतुगम्य पदार्थ को हेतु के द्वारा नहीं जानता-देखता।
जो हेतुवादी सम्यक्दर्शी होता है वह कार्य के साथ-साथ उसके हेतु को भी जानता-देखता है। वह हेतुगम्य पदार्थ को हेतु के द्वारा जानता-देखता है।
जो आंशिकरूपेण प्रत्यक्षज्ञानी होता है। वह धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय आदि अहेतुगम्य पदार्थों या पदार्थ की अहेतुक (स्वाभाविक) परिणतियों को सर्वभावेन नहीं जानता-देखता है। वह अहेतु (प्रत्यक्षज्ञान) के द्वारा अहेतुगम्य पदार्थों को सर्वभावेन नहीं जानता-देखता।
जो पूर्ण प्रत्यक्षज्ञानी (केवली) होता है वह धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय आदि अहेतुगम्य पदार्थों या पदार्थ की अहेतुक (स्वाभाविक) परिणतियों को सर्वभावेन जानता-देखता है। वह प्रत्यक्षज्ञान के द्वारा अहेतुगम्य पदार्थों को सर्वभावेन जानता-देखता है।
उक्त व्याख्या के आधार पर यह फलित होता है कि प्रथम दो सूत्र असम्यग्दर्शी हेतुवादी तथा तीसरा-चौथा सूत्र सम्यग्दर्शी हेतुवादी की अपेक्षा से हैं। पांचवां-छठा सूत्र अपूर्ण प्रत्यक्षज्ञानी और सातवां-आठवां सूत्र पूर्णप्रत्यक्षज्ञानी की अपेक्षा से है।
मरण दो प्रकार का होता है-सहेतुक (सोपक्रम), अहेतुक (निरुपक्रम)। असम्यग्दर्शी हेतुवादी का अहेतुक मरण अज्ञानमरण कहलाता है। सम्यग्दर्शी हेतुवादी का सहेतुक मरण छद्मस्थ मरण कहलाता है। अपूर्ण प्रत्यक्षज्ञानी का सहेतुक मरण भी छद्मस्थ मरण कहलाता है। पूर्ण प्रत्यक्षज्ञानी का अहेतुक मरण केवली मरण कहलाता है।
वृत्तिकार के अनुसार प्रथम दो सूत्रों में नकार कुत्सावाची और पांचवें-छठे सूत्र में वह देश निषेधवाची है। इस आधार पर प्रथम दो सूत्रों का अनुवाद इस प्रकार होगा-
1. (क) हेतु को असम्यक् जानता है।
(ख) हेतु को असम्यक् देखता है।
(ग) हेतु पर असम्यक् श्रद्धा करता है।
(घ) हेतु को असम्यक् रूप से प्राप्त करता है।
2. (क) हेतु से असम्यक् जानता है।
(ख) हेतु से असम्यक् देखता है।
(ग) हेतु से असम्यक् श्रद्धा करता है।
(घ) हेतु से असम्यक् रूप से प्राप्त करता है।
वृत्तिकार ने लिखा है कि प्रत्यक्षज्ञानी को अनुमान से जानने की आवश्यकता नहीं होती। इसलिए वह धूम आदि साधनों-हेतुओं को अहेतु के रूप में (उसके लिए वे हेतु नहीं है इस रूप में) जानते देखते है। अहेतु का यह अर्थ अस्वाभाविक-सा लगता है।
इन आठ सूत्रों (75 से 82) में प्रयुक्त चार क्रियापद (जानाति, पश्यति, बुध्यते, अभिगच्छति) ज्ञान के क्रम से सम्बन्धित हैं।
भगवती 5/191-198 में हेतु सम्बन्धी सूत्रों के क्रम में थोड़ा परिवर्तन है। वहां यहां बताए गए सातवें-आठवें सूत्र को पांचवें-छठे के क्रम में तथा पांचवें-छठे को सातवें आठवें के क्रम में लिया गया है।
58. (सू. 83)
ज्ञानावरण और दर्शनावरण कर्म का सर्वथा क्षय होने पर अनुत्तर ज्ञान और अनुत्तर दर्शन की प्राप्ति होती है। मोहनीय कर्म का सर्वथा क्षय होने पर अनुत्तर चारित्र की प्राप्ति होती है। तप चारित्र का ही भेद है। तेरहवें जीवस्थान के अन्तिम क्षणों में केवली शुक्लध्यान के अन्तिम दो भेदों में प्रवृत्त होते हैं। यह उनका अनुत्तर तप है। ध्यान आभ्यंतर तप का ही एक प्रकार है। वीर्यान्तराय कर्म का सर्वथा क्षय होने पर अनुत्तर वीर्य की प्राप्ति होती है।
59. (सू. 97)
भगवान् महावीर का च्यवन, गर्भसंहरण, जन्म, प्रव्रज्या और कैवल्यप्राप्ति-ये पांच कार्य उत्तरफाल्गुनी नक्षत्र में हुए थे तथा उनका परिनिर्वाण स्वाति नक्षत्र में हुआ था। अन्यान्य तीर्थंकरों का च्यवन, परिनिर्वाण आदि एक ही नक्षत्र में हुआ है। भगवान् महावीर के जन्म और परिनिर्वाण के नक्षत्र अलग-अलग है।
60. (सू. 98)
प्रस्तुत सूत्र में महानदियों के उत्तरण और संतरण की मर्यादा के अतिक्रमण का निषेध किया गया है और इसमें निषेध का अपवाद भी है। सूत्रकार ने निर्दिष्ट पांच नदियों के लिए दो विशेषण प्रयुक्त किए हैं-महार्णव और महानदी।
वृत्तिकार ने इनका अर्थ इस प्रकार किया है-
1. महार्णव-समुद्र की भांति जिनमें अथाह जल हो या दो समुद्र में जा मिलते हों उन नदियों को महार्णव कहा जाता है।
2. महानदी-जो बहुत गहरी हों, उन्हें महानदी कहा जाता है।
वृत्तिकार ने एक गाथा (निशीथभाष्य गाथा 4223) का उल्लेख कर नदी-संतरण के व्यावहारिक दोषों का निर्देश किया है।
इन नदियों में बड़े-बड़े मत्स्य, मगरमच्छ आदि अनेक भयंकर जलचर प्राणी रहते हैं। अत: उनका प्रतिपल भय बना रहता है। इन नदी-मार्गों में अनेक चोर नौकाओं में घूमते हैं। वे मनुष्यों को मार डालते हैं तथा उनके वस्त्र आदि लूट ले जाते हैं।
निशीथ (12/43) में भी नदी उत्तरण और संतरण का निषेध है। भाष्यकार ने अपायों का निर्देश देते हुए बताया है कि नौका संतरण से-
1. श्वापद और चोरों का भय।
2. अनुकम्पा तथा प्रत्यनीकता का दोष।
3. संयम-विराधना, आत्म-विराधना का प्रसंग।
4. नौका पर चढ़ते-चढ़ते अनेक दोषों की संभावना। गंगा आदि नदियों के विवरण के लिए देखें-10/25।
61, 62 (सू. 99, 100)
वर्षावास तीन प्रकार का माना गया है-जघन्य, मध्यम और उत्कृष्ट।
जघन्य-सत्तर दिनों का-संवत्सरी से कार्तिक मास तक।
मध्यम-चार मास का-श्रावण से कार्तिक तक।
उत्कृष्ट-छहमास का-आषाढ़ से मृगसर तक, जैसे-आषाढ़ बिताकर वही चातुर्मास करें और मृगसर में वर्षा चालू रहने पर उसे वही बिताएं।
यहां दो सूत्रों में (99, 100) बताया गया है कि प्रथम-प्रावृट् में और वर्षावास में पर्युषणा कल्प के द्वारा निवास करने पर विहार न किया जाए। प्रावृट् का अर्थ है-आषाढ़ और श्रावण अथवा चार मास का वर्षाकाल। आषाढ़ को प्रथम-प्रावृट् कहा जाता है। प्रथम-प्रावृट् में विहार न किया जाए-अर्थात् आषाढ़ में विहार न किया जाए। प्रावृट् का अर्थ यदि चतुर्मास प्रमाण-वर्षाकाल किया जाए तो प्रथम-प्रावृट् में विहार के निषेध का अर्थ यह करना होगा कि पर्युषणा कल्प से पूर्ववर्ती पचास दिनों में विहार न किया जाए। पर्युषणा कल्पपूर्वक निवास करने के बाद विहार न किया जाए। इसका अर्थ है कि भाद्रपदशुक्ला पंचमी से कार्तिक तक विहार न किया जाए। इन दोनों सूत्रों का संयुक्त अर्थ यह है कि चातुर्मास में विहार न किया जाए।
प्रश्न होता है-'चातुर्मास में विहार न किया जाए' इस प्रकार एक सूत्र द्वारा निषेध न कर, दो पृथक् सूत्रों (सूत्र 99, 100) द्वारा निषेध क्यों किया जाए? इसका समाधान ढूंढने पर सहज ही हमारा ध्यान उस प्राचीन परम्परा की ओर खिंच जाता है, जिसके अनुसार यह विदित है कि-मुनि पर्युषणा कल्पपूर्वक निवास करने के बाद साधारणत: विहार कर ही नहीं सकते। किन्तु पूर्ववर्ती पचास दिनों में उपयुक्त सामग्री के अभाव में विहार कर भी सकते हैं।
बौद्ध साहित्य में भी दो वर्षावासों का उल्लेख मिलता है-
“भिक्षुओ! दो वर्षावास है।”
“कौन से दो?”
“पहला और पिछला।”
प्रस्तुत सूत्र (99) में वृत्तिकार ने 'पव्वहेज्ज' का अर्थ-ग्राम से निकाल दिए जाने पर-किया है और इसके पूर्ववर्ती सूत्र में इसी शब्द का अर्थ-व्यक्ति या प्रवाहित किए जाने पर-किया है।
63. सागारिकपिंड (सू. 101)
इसका अर्थ है-शय्यातर के घर का भोजन, उपधि आदि। जिस मकान में साधु रहते हैं, उसके स्वामी को शय्यातर कहा जाता है। शय्यातर के घर का पिंड आदि लेने का निषेध है। इसके कई दोष हैं-
1. तीर्थंकर की आज्ञा का अतिक्रमण।
2. अज्ञातोच्छ का सेवन।
3. अलाघवता आदि-आदि।
64. राजपिंड (सू. 101)
प्रस्तुत प्रसंग में वृत्तिकार ने राजा का अर्थ चक्रवर्ती आदि किया है। जो मूर्धाभिषिक्त है और जो सेनापति, अमात्य, पुरोहित, श्रेष्ठी और सार्थवाह-इन पांच रत्नियों सहित राज्य-भोग करता है, उसे राजा कहा जाता है। उसके घर का भोजन राजपिंड कहलाता है। सामान्य राजाओं के घर का भोजन राजपिंड नहीं कहलाता। राजपिंड आठ प्रकार का होता है-अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, वस्त्र, पात्र, कंबल और पादप्रोच्छन (रजोहरण)। राजपिंड के ग्रहण करने में भी अनेक दोष उत्पन्न होते हैं-
1. तीर्थंकर की आज्ञा का उल्लंघन।
2. राज्याधिकारियों के प्रवेश और निर्गमन के समय होने वाला व्याघात।
3. लोभ-आशंका आदि-आदि।
विशेष विवरण के लिए देखें-
1. निशीथभाष्य, गाथा 2496-2511।
2. दसवेआलियं, 3/3 में 'रायपिंडे किमिच्छए' का टिप्पण।
65. अन्त:पुर (सू. 102)
राजा के अन्त:पुर तीन प्रकार के होते हैं-
1. जीर्ण-जहां वृद्ध रानियां रहती है।
2. नव-जहां युवा रानियां रहती है।
3. न्यक-जहां अप्राप्त यौवना राजकुमारियां (बारह वर्ष के उम्र तक की) रहती हैं।
इनके प्रत्येक के दो-दो प्रकार हैं-स्वस्थानगत और परस्थानगत। सामान्यत: मुनि को अन्त:पुर में नहीं जाना चाहिए। क्योंकि वहां जाने से-
1. आज्ञा, अनवस्था, मिथ्यात्व और विराधना आदि दोष उत्पन्न होते हैं।
2. दंडारसित, दौवारिक आदि के प्रवेश-निर्गमन से व्याघात होता है।
3. वहां निरन्तर होने वाले गीत आदि में उपयुक्त होकर मुनि ईर्यासमिति और एषणामिति में स्खलित हो सकता है।
4. रानियों के आग्रह पर शृंगार आदि की गाथाएं कहनी पड़ती हैं।
5. धर्म-कथा करने से मन में अहं पैदा हो सकता है कि मैंने राजा-रानी को धर्म-कथन किया है।
6. वहां शृंगार आदि के दृश्य व शब्द सुनकर स्वयं को अपने पूर्व क्रीडित भोगों की स्मृति हो सकती है आदि-आदि।
वृत्तिकार ने भी चार गाथाएं उद्धृत कर इन्हीं उपायों का निर्देश किया है। ये गाथाएं निशीथभाष्य की है।
प्रस्तुत सूत्र में अंत:पुर में प्रवेश करने के कुछेक कारणों का निर्देश है। यह आपवादिक सूत्र है।
66. प्रातिहारिक (सू. 102)
मुनि दो प्रकार की वस्तुएं ग्रहण करता है-
1. स्थायी रूप से काम आने वाली, जैसे-वस्त्र, पात्र, कंबल, भोजन आदि-आदि।
2. अस्थायी रूप से, काल-विशेष के लिए काम आने वाली, जैसे-पट्ट, फलक, पुस्तक, शय्या, संस्तारक आदि-आदि।
जो वस्तु स्थायी रूप से गृहीत होती है, उसे मुनि पुन: नहीं लौटा सकता। जो वस्तु प्रयोजन-विशेष या अस्थायी रूप से गृहीत होती है उसे पुन: लौटा सकता है। इसे प्रातिहारिक वस्तु कहा जाता है।
67, 68 आराम, उद्यान (सू. 102)
आराम का अर्थ है-विविध प्रकार के फूलों वाला बगीचा।
उद्यान का अर्थ है-चम्पक आदि वृक्षों वाला बगीचा।
69. (सू. 103)
प्रस्तुत सूत्र में पुरुष के सहवास के बिना भी गर्भ-धारण के पांच कारणों का उल्लेख है। इन सब में पुरुष के वीर्य-पुद्गलों का स्त्री योनि में समाविष्ट होने से गर्भ-धारण होने की बात कही गई है। वीर्य पुद्गलों के बिना गर्भ-धारण का उल्लेख नहीं है। वर्तमान में कृत्रिम गर्भाधान की प्रणाली से इसकी तुलना हो सकती है। सांड या पाडे के वीर्य-पुद्गलों को निकालकर रासायनिक विधि से सुरक्षित रखा जाता है और आवश्यकतावश गाय या भैंस की योनि से उनको शरीर में प्रविष्ट कराया जाता है। गर्भावधि पूर्ण होने पर गाय या भैंस प्रसव कर बच्चे को उत्पन्न करती है।
इसी प्रकार अमेरिका के 'टेस्ट-ट्यूब-बेवीज' की बात प्रचलित है। पुरुष के वीर्य-पुद्गलों को कांच की एक नली में, उचित रासायनिक मिश्रणों में रखा जाता है और यथासमय बच्चे की उत्पत्ति होती है। उसी कांच की नली में कुछ बड़े होने पर उसे निकाल दिया जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में प्रथम कारण को ध्यान में रखकर ही आगमों में स्थान-स्थान पर ऐसे उल्लेख किए गए हैं कि जहां स्त्रियां बैठी हों, उस स्थान पर मुनि को तथा जहां पुरुष बैठे हों उस स्थान पर साध्वी को एक अन्तर्मुहूर्त तक नहीं बैठना चाहिए। यदि आवश्यकतावश बैठना ही पड़े तो भूमि का भलीभांति प्रमार्जन कर बैठना चाहिए।
दूसरे कारण में शुक्रपुद्गल से संसृष्ट वस्त्र का योनि के मध्य में प्रवेश होने पर भी गर्भ-धारण की स्थिति हो जाती है। वस्त्र ही नहीं, दूसरे-दूसरे पदार्थों से भी ऐसा हो सकता है। वृत्तिकार ने यहां एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। केशिकुमार की माता ने अपनी योनि की खुजली मिटाने अथवा रक्त-प्रवाह को रोकने के लिए केश को योनि में प्रविष्ट किया। यह केश शुक्र-पुद्गलों से संसृष्ट था। उसके फलस्वरूप वह गर्भवती हो गई, अथवा कभी अज्ञानवश शुक्र-संक्लिष्ट वस्त्रों को पहनने पर वे अकस्मात् योनि में प्रवेश पा लें, तो भी ऐसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
तीसरे कारण की भावना यह है कि यदि किसी स्त्री का पति नपुंसक है और वह स्त्री पुत्र-प्राप्ति की इच्छा रखती है किन्तु शील भंग होने के भय से पर पुरुष के साथ काम-क्रीड़ा नहीं कर सकती। अत: वह स्वयं शुक्र-पुद्गलों को एकत्रित कर अपनी योनि में प्रविष्ट कर देती है। इससे भी गर्भधारण कर सकती है।
चौथे कारण के प्रसंग में वृत्तिकार ने 'पर' का अर्थ 'श्वसुर आदि' किया है। इसका तात्पर्य यह है कि पति के नपुंसक होने पर पुत्र प्राप्ति की प्रबल इच्छा से प्रेरित स्त्री अपने श्वसुर आदि ज्ञातिजनों द्वारा अपनी योनि में शुक्र पुद्गलों का प्रवेश करवाती है। उस समय इस प्रकार की पद्धति प्रचलित थी। इसे नियोग-विधि कहा जाता है।
पांचवां कारण स्पष्ट है।
ये सभी कारण एक दृष्टि से कृत्रिम गर्भाधारण के प्रकार हैं। किसी विशिष्ट प्रणाली द्वारा शुक्र-पुद्गलों का योनि में प्रवेश होने पर गर्भ की स्थिति बनती है, अन्यथा नहीं।
70, 71 (सू. 104)
वृत्तिकार ने बारह वर्ष तक की कुमारी को अप्राप्तयौवना कहा है तथा पचास या पचपन वर्ष के ऊपर की उम्र वाली स्त्री को अतिक्रान्तयौवना माना है।
उनकी मान्यता है कि बारह वर्ष से पचास वर्ष की उम्र तक स्त्री में रज:स्राव होता है और वही उसकी गर्भधारण की अवस्था होती है। सोलह वर्ष की कुमारी का बीस वर्ष के युवक के साथ सहवास होने से वीर्यवान् पुत्र की उत्पत्ति होती है, क्योंकि उस अवस्था में गर्भाशय, मार्ग, रक्त, शुक्र, अनिल और हृदय-ये शुद्ध होते हैं। सोलह और बीस वर्ष से कम अवस्था में सहवास होने पर संतान की प्राप्ति नहीं होती और यदि होती है तो वह रोगी, अल्पायु और अभागी होती है।
72. (सू. 105)
वृत्तिकार ने अणंगपडिसेविणी का एक दूसरा अर्थ भी किया है-
अनंग अर्थात् काम का विभिन्न पुरुषों के साथ अतिशय आसेवन करने से स्त्री गर्भधारण नहीं करती जैसे-वेश्या।
73. अकस्मात्दंड (सू. 111)
सूत्रकृतांग 2/2 में तेरह क्रियाओं का प्रतिपादन है। प्रस्तुत सूत्र में प्रतिपादित दंड उन्हीं के पांच प्रकार हैं।
अकस्मात्दंड-वृत्तिकार ने लिखा है कि मगधदेश में यह शब्द इसी रूप में आबाल-गोपाल प्रसिद्ध है। अत: प्राकृत भाषा में भी इसको इसी रूप में स्वीकार कर लिया है।
74-85. (सू. 112-122)
प्रस्तुत ग्यारह सूत्रों में पांच-पांच के क्रम से विभिन्न प्रकार की क्रियाओं का उल्लेख हुआ है। दूसरे स्थान में दो-दो के क्रम से इन्हीं क्रियाओं का उल्लेख है।
देखें-2/2-37 के टिप्पण।
86. (सू. 124)
पांच व्यवहार-भगवान् महावीर तथा उत्तरवर्ती आचार्यों ने संघ-व्यवस्था की दृष्टि से एक आचार-संहिता का निर्माण किया। उसमें मुनि के कर्त्तव्य और अकर्त्तव्य या प्रवृत्ति और निवृत्ति के निर्देश है। उसकी आगमिक संज्ञा 'व्यवहार' है। जिससे यह व्यवहार संचालित होता है, वे व्यक्ति भी, कार्य-कारण की अभेददृष्टि से, 'व्यवहार' कहलाते हैं।
प्रस्तुत सूत्र में व्यवहार संचालन में अधिकृत व्यक्तियों की ज्ञानात्मक क्षमता के आधार पर प्राथमिकता बतलाई गई है।
व्यवहार संचालन में पहला स्थान आगमपुरुष का है। उसकी अनुपस्थिति में व्यवहार का प्रवर्तन श्रुतपुरुष करता है। उसकी अनुपस्थिति में आज्ञापुरुष, उसकी अनुस्थिति में धारणापुरुष और उसकी अनुपस्थिति में जीतपुरुष करता है।
1. आगम व्यवहार-इसके दो प्रकार हैं-प्रत्यक्ष और परोक्ष। प्रत्यक्ष के तीन प्रकार हैं-
1. अवधिप्रत्यक्ष, 2. मन:पर्यवप्रत्यक्ष 3. केवलज्ञानप्रत्यक्ष।
परोक्ष के तीन प्रकार हैं-
1. चतुदर्शपूर्वधर, 2. दशपूर्वधर, 3. नौपूर्वधर।
शिष्य ने यहां यह प्रश्न उपस्थित किया कि परोक्षज्ञानी साक्षात् रूप से श्रुत से व्यवहार करते हैं तो भला वे आगम-व्यवहारी कैसे कहे जा सकते हैं? आचार्य ने कहा-'जैसे केवलज्ञानी अपने अप्रतिहत ज्ञानबल से पदार्थों को सर्वरूपेण जानता है, वैसे ही श्रुतज्ञानी भी श्रुतबल से जान लेता है।
जिस प्रकार प्रत्यक्षज्ञानी भी समान अपराध में न्यून या अधिक प्रायश्चित्त देता है, वैसे ही श्रुतज्ञानी भी आलोचक के राग-द्वेषात्मक अध्यवसायों को जानकर उनके अनुरूप न्यून या अधिक प्रायश्चित्त देता है।
शिष्य ने पुन: प्रश्न किया है कि-प्रत्यक्षज्ञानी आलोचना करने वाले व्यक्ति के भावों को साक्षात् जान लेते है; किन्तु परोक्षज्ञानी ऐसा नहीं कर सकते, अत: न्यूनाधिक, प्रायश्चित्त देने का उनका आधार क्या है? आचार्य ने कहा-वत्स! नालिका से गिरने वाले पानी के द्वारा समय जाना जाता है। वहां का अधिकारी व्यक्ति समय को जानकर, दूसरों को उसकी अवगति देने के लिए, समय-समय पर शंख बजाता है। शंख के शब्द को सुनकर दूसरे लोग समय का ज्ञान कर लेते हैं। इसी प्रकार श्रुत ज्ञानी और आलोचना तथा शुद्धि करने वाले व्यक्ति की भावनाओं को सुनकर यथार्थ स्थिति का ज्ञान कर लेते हैं। फिर उसके अनुसार उसे प्रायश्चित्त देते हैं। यदि वे यह जान लेते हैं, कि अमुक व्यक्ति ने सम्यग् रूप से आलोचना नहीं की है, तो वे उसे अन्यत्र जाकर शोधि करने की बात कहते हैं।
आगमव्यवहारी के लक्षण-
आचार्य के आठ प्रकार की संपदा होती है-आचार, श्रुत, शरीर, वचन, वाचना, मति, प्रयोगमति और संगहपरिज्ञा। इनके प्रत्येक के चार-चार प्रकार है। इस प्रकार इसके 32 प्रकार होते हैं। (देखें 8/15 का टिप्पण)।
चार विनयप्रतिपत्तियां हैं-
1. आचारविनय-आचार-विषयक विनय सिखाना।
2. श्रुतविनय-श्रुत और अर्थ की वाचना देना।
3. विक्षेपणाविनय-जो धर्म से दूर है, उन्हें धर्म में स्थापित करना; जो स्थित है उन्हें प्रव्रजित करना; जो च्युतधर्मा हैं, उन्हें पुन: धर्मनिष्ठ बनाना और उनके लिए हित-संपादन करना।
4. दोषनिर्घात विनय-क्रोध-विनय, दोष-विनय तथा कांक्षा-विनय के लिए प्रयत्न करना।
जो इन 36 गुणों में कुशल, आचार आदि आलोचनार्ह आठ गुणों से युक्त, अठारह वर्णनीय स्थानों का ज्ञाता, दस प्रकार के प्रायश्चित्तों को जानने वाला, आलोचना के दस दोषों का विज्ञाता, व्रत षट्क और काय षट्क को जानने वाला तथा जो जातिसंपन्न आदि दस गुणों से युक्त है-वह आगमव्यवहारी होता है।
शिष्य ने पूछा-भंते! वर्तमान काल में इस भरतक्षेत्र में आगमव्यवहारी का विच्छेद हो चुका है। अत: यथार्थ-शुद्धिदायक न रहने के कारण तथा दोषों की यथार्थशुद्धि न होने के कारण वर्तमान में चारित्र की विशुद्धि नहीं हैं। न कोई आज मासिक या पाक्षिक प्रायश्चित्त ही देता है और न कोई उसे ग्रहण करता है, इसलिए वर्तमान में तीर्थ केवल ज्ञान-दर्शनमय है, चरित्रमय नहीं है। केवली का व्यवच्छेद होने के बाद थोड़े समय में ही चौदह पूर्वधरों का भी व्यवच्छेद हो जाता है। अत: विशुद्धि कराने वालों के अभाव में चारित्र की विशुद्धि भी नहीं रहती। दूसरी बात है कि केवली, जिन आदि अपराध के अनुसार प्रायश्चित्त देते थे, न्यून या अधिक नहीं। उनके अभाव में छेदसूत्रधर मनचाहा प्रायश्चित्त देते हैं, कभी थोड़ा और कभी अधिक। अत: वर्तमान में प्रायश्चित्त देने वाले के व्यवच्छेद के साथ-साथ प्रायश्चित्त का भी लोप हो गया है।
आचार्य ने कहा-वत्स! तु यह नहीं जानता कि प्रायश्चित्तों का मूल विधान कहां हुआ है? वर्तमान में प्रायश्चित्त है या नहीं?
प्रत्याख्यान प्रवाद नामक नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु में समस्त प्रायश्चित्तों का विधान है। उस आकर ग्रंथ से प्रायश्चित्तों का निर्यूहण कर निशीथ, बृहत्कल्प और व्यवहार-इन तीन सूत्रों में उनका समावेश किया गया है। आज भी विविध प्रकार के प्रायश्चित्तों को वहन करने वाले हैं। वे अपने प्रायश्चित्तों को विशेष उपायों से वहन करते हैं, अत: उनका वहन करना हमें दृग्गोचर नहीं होता। आज भी तीर्थ चारित्र सहित हैं तथा उनके निर्यापक भी है।
(विस्तृत वर्णन के लिए देखें-व्यवहार, उद्देशक, 10, भाष्य 351-602।)
2. श्रुत व्यवहार-जो बृहत्कल्प और व्यवहार को बहुत पढ़ चुका है और उनको सूत्र तथा अर्थ की दृष्टि से निपुणता से जानता है, वह श्रुतव्यवहारी कहलाता है। यहां श्रुत से भाष्यकार ने केवल इन दो सूत्रों का निर्देश किया है।
आचार्य भद्रबाहु ने कुल, गण, संघ आदि में कर्त्तव्य-अकर्त्तव्य का व्यवहार उपस्थित होने पर द्वादशांगी से कल्प और व्यवहार-इन दो सूत्रों का निर्यूहण किया था। जो इन दोनों सूत्रों का अवगाहन कर चुका है और इनके निर्देशानुसार प्रायश्चित्तों का विधान करता है वह श्रुतव्यवहारी कहलाता है।
3. आज्ञा व्यवहार-कोई आचार्य भक्तप्रत्याख्यान अनशन में व्यापृत है। वे जीवनगत दोषों की शुद्धि के लिए अन्तिम आलोचना के आकांक्षी है। वे सोचते हैं-आलोचना देने वाले आचार्य दूरस्थ हैं। मैं अशक्त हो गया हूं, अत: उनके पास जा नहीं जा सकता तथा वे आचार्य भी यहां आने में असमर्थ है, अत: मुझे आज्ञा व्यवहार का प्रयोग करना चाहिए। वे शिष्य को बुलाकर उन आचार्य के पास भेजते हैं और कहलाते हैं-'आर्य! मैं आपके पास शोधि करना चाहता हूं।'
शिष्य वहां जाता है और आचार्य को यथोक्त बात कहता है। आचार्य भी वहां जाने में अपनी असमर्थता को लक्षित कर अपने मेधावी शिष्य को वहां भेजने की बात सोचते हैं। तब वे अपने गण में जो शिष्य आज्ञा-परिणामकर, अवग्रहण और धारणा में क्षम तथा सूत्र अर्थ में मूढ न होने वाला होता है, उसे वहां भेजते हुए कहते हैं-'वत्स! तुम वहां आलोचना-आंकाक्षी आचार्य के पास जाओ और उनकी आलोचना को सुनकर यहां लौट आओ।
आचार्य द्वारा प्रेषित मुनि के पास आलोचनाकांक्षी आचार्य सरल हृदय से सारी आलोचना करते हैं। आगन्तुक मुनि आलोचक आचार्य की प्रतिसेवना और आलोचना की क्रमपरिपाटी का सम्यक् अवग्रहण और धारण कर लेता है। वे कितने आगमों के ज्ञाता है? उनकी प्रव्रज्या-पर्याय तपस्या से भावित है या अभावित? उनकी गृहस्थ तथा व्रतपर्याय कितनी है? शारीरिक बल की स्थिति क्या है? वह क्षेत्र कैसा है?-ये सारी बातें श्रमण उन आचार्य के पूछता है। उनके कथनानुसार तथा स्वयं के प्रत्यक्ष दर्शन से उनका अवधारण कर वह अपने प्रदेश में लौट आता है। वह अपने आचार्य के पास जाकर उसी क्रम से निवेदन करता है, जिस क्रम से उसने सभी तथ्यों का अवधारण किया था।
आचार्य अपने शिष्य के कथन को अवधानपूर्वक सुनते हैं और छेदसूत्रों (कल्प और व्यवहार) में निमग्न हो जाते हैं। वे पौर्वापर्य का अनुसंधान कर, सूत्रगत नियमों के तात्पर्य की सम्यग् अवगति करते हैं। उसी शिष्य को बुलाकर कहते हैं-जाओ, उन आचार्य को यह प्रायश्चित्त निवेदित कर आओ। वह शिष्य वहां जाता है और अपने आचार्य द्वारा कथित प्रायश्चित्त उन्हें सुना देता है। यह आज्ञाव्यवहार है।
वृत्तिकार के अनुसार आज्ञाव्यवहार का अर्थ इस प्रकार है-दो गीतार्थ आचार्य भिन्न-भिन्न देशों में हों, वे कारणवश मिलने में असमर्थ हों, ऐसी स्थिति में कहीं प्रायश्चित्त आदि के विषय में एक-दूसरे का परामर्श अपेक्षित हो, तो वे अपने शिष्यों को गूढ़पदों में प्रष्टव्य विषय को निगूहित कर उनके पास भेज देते हैं। वे गीतार्थ आचार्य भी इसी शिष्य के साथ गूढ़पदों में ही उत्तर प्रेषित कर देते हैं। यह आज्ञाव्यवहार है।
4. धारणाव्यवहार-किसी गीतार्थ आचार्य ने किसी समय किसी शिष्य के अपराध की शुद्धि के लिए जो प्रायश्चित्त दिया हो, उसे याद रखकर, वैसी ही परिस्थिति में उसी प्रायश्चित्त-विधि का उपयोग करना धारणा व्यवहार कहलाता है। अथवा वैयावृत्त्य आदि विशेष प्रवृत्ति के संलग्न तथा अशेष छेदसूत्र को धारण करने में असमर्थ साधु को कुछ विशेष-विशेष पद उद्धृत कर धारणा करवाने को धारणा व्यवहार कहा जाता है।
उद्धारणा, विधारणा, संधारणा और संप्रधारणा-ये धारणा के पर्यायवाची शब्द हैं।
1. उद्धारणा-छेदसूत्रों से उद्धृत अर्थपदों को निपुणता से जानना।
2. विधारणा-विशिष्ट अर्थपदों को स्मृति में धारण करना।
3. संधारणा-धारण किए हुए अर्थपदों को आत्मसात् करना।
4. संप्रधारणा-पूर्ण रूप से अर्थपदों को धारण कर प्रायश्चित्त का विधान करना।
जो मुनि प्रवचनयशस्वी, अनुग्रहविशारद, तपस्वी, सुश्रुत, बहुश्रुत, विनय और औचित्य से युक्त वाणी वाला होता है वह यदि प्रमादवश मूलगुणों या उत्तरगणों में स्खलना कर देता है, तब पूर्वोक्त तीन व्यवहारों के अभाव में भी आचार्य छेदसूत्रों से अर्थपदों को धारण कर उसे यथायोग्य प्रायश्चित्त देते हैं। वह द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के छेदसूत्र के अर्थ का सम्यग् पर्यालोचन कर, प्राग्तन, धीर, दान्त और प्रलीन मुनियों द्वारा कथित तथ्यों के आधार पर प्रायश्चित्त का विधान करते हैं। यह धारणाव्यवहार कहलाता है।
यह भी माना जाता है कि किसी ने किसी को आलोचनाशुद्धि करते हुए देखा। उसने यह अवधारण कर लिया कि इस प्रकार के अपराध के लिए यह शोधि होती है। परिस्थिति उत्पन्न होने पर वह उसी प्रकार का प्रायश्चित्त देता है तो वह धारणाव्यवहार कहलाता है।
कोई शिष्य आचार्य की वैयावृत्त्य में संलग्न है या गण में प्रधान शिष्य है या यात्रा के अवसर पर आचार्य के साथ रहता है, वह छेदसूत्रों के परिपूर्ण अर्थ को धारण करने में असमर्थ होता है। तब आचार्य उस पर अनुग्रह कर छेदसूत्रों के कई अर्थ-पद उसे धारण करवाते हैं। वह छेदसूत्रों का अंशत: धारक होता है। वह भी धारणा व्यवहार का संचालन कर सकता है।
5. जीतव्यवहार-किसी समय किसी अपराध के लिए आचार्यों ने एक प्रकार का प्रायश्चित्त-विधान किया। दूसरे समय में देश, काल, धृति, संहनन, बल आदि देखकर उसी अपराध के लिए जो दूसरे प्रकार का प्रायश्चित्त-विधान किया जाता है, उसे जीतव्यवहार कहते हैं।
किसी आचार्य के गच्छ में किसी कारणवश कोई सूत्रातिरिक्त प्रायश्चित्त प्रवर्तित हुआ और वह बहुतों द्वारा, अनेक बार, अनुवर्तित हुआ। उस प्रायश्चित्त-विधि को 'जीत' कहा जाता है।
शिष्य ने यह प्रश्न उपस्थित किया कि चौदहपूर्वो के उच्छेद के साथ-साथ आगम, श्रुत, आज्ञा और धारणा-ये चारों व्यवहार भी व्यवच्छिन्न हो जाते हैं। क्या यह सही है?
आचार्य ने कहा-नहीं, यह सही नहीं है। केवली, मन:पर्यवज्ञानी, अवधिज्ञानी, चौदहपूर्वी, दशपूर्वी और नौपूर्वी-ये सब आगमव्यवहारी होते हैं, कल्प और व्यवहार सूत्रधर श्रुतव्यवहारी होते हैं, जो छेदसूत्र के अर्थधर होते हैं, वे आज्ञा और धारणा से व्यवहार करते हैं। आज भी छेदसूत्रों के सूत्र और अर्थ को धारण करने वाले हैं, अत: व्यवहारचतुष्क का व्यवच्छेद चौदहपूर्वी के साथ मानना युक्तिसंगत नहीं है।
जीतव्यवहार दो प्रकार का होता है-सावद्य जीतव्यवहार और निरवद्य जीतव्यवहार। वस्तुत: निरवद्य जीतव्यवहार से ही व्यवहरण हो सकता है, सावद्य से नहीं। परन्तु कहीं-कहीं सावद्य जीत व्यवहार का आश्रय भी लिया जाता है। जैसे-
कोई मुनि ऐसा अपराध कर डालता है कि जिससे समूचे श्रमण-संघ की अवहेलना होती है और लोगों में तिरस्कार उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थिति में शासन और लोगों में उस अपराध की विशुद्धि की अवगति कराने के लिए अपराधी मुनि को गधे पर चढ़ाकर सारे नगर में घुमाते हैं, पेट के बल रेंगते हुए नगर में जाने को कहते हैं, शरीर पर राख लगाकर लोगों के बीच जाने को प्रेरित करते हैं, कारागृह में प्रविष्ट करते हैं-ये सब सावद्य जीतव्यवहार के उदाहरण हैं।
दस प्रकार के प्रायश्चित्तों का व्यवहरण करना निवरद्य जीतव्यवहार है। अपवाद रूप में सावद्य जीतव्यवहार का भी आलम्बन लिया जाता है। जो श्रमण बार-बार दोष करता है, बहुदोषी है, सर्वथा है तथा प्रवचन-निरपेक्ष निर्दय है, ऐसे व्यक्ति के लिए सावद्य जीतव्यवहार उचित होता है।
जो श्रमण वैराग्यवान्, प्रियधर्मा, अप्रमत्त और पापभीरु है, उसके कहीं स्खलित हो जाने पर निरवद्य जीतव्यवहार उचित होता है।
जो जीतव्यवहार पार्श्वस्थ, प्रमत्तसंयत मुनियों द्वारा आचीर्ण है, भले फिर वह अनेक व्यक्तियों द्वारा आचीर्ण क्यों न हो, वह शुद्धि करने वाला नहीं होता।
जो जीतव्यवहार संवेगपरायण दान्त मुनि द्वारा आचीर्ण है, भले फिर वह एक ही मुनि द्वारा आचीर्ण क्यों न हो, वह शुद्धि करने वाला होता।
व्यवहार साधु-संघ की व्यवस्था का आधार-बिन्दु रहा है। इसके माध्यम से संघ को निरन्तर जागरूक और विशुद्ध रखने का प्रयत्न किया जा रहा है। इसलिए चारित्र की आराधना में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है।
87. (सू. 131)
देखें-10/84 का टिप्पण।
88. (सू. 132)
देखें-10/85 का टिप्पण।
89. (सू. 133)
वृत्तिकार ने बोधि का अर्थ जैन-धर्म किया है। यह एक अर्थ है। बोधि के दूसरे-दूसरे अर्थ भी है-ज्ञान, दर्शन और चारित्र प्राप्ति की चिंता आदि-आदि।
प्रस्तुत सूत्र में बोधि-दुर्लभता के पांच स्थान माने हैं।
(1) अर्हत् का अवर्ण बोलना-
अर्हत् कोई है ही नहीं। वे वस्तुओं के उपयोग के कटु परिणामों को जानते हुए भी उसका उपयोग क्यों करते हैं? वे समवसरण आदि का आडम्बर क्यों रखते हैं?-ऐसी बातें करना अर्हत् का अवर्णवाद है।
(उनके अवश्यवेद्य सातावेदनीयकर्म तथा तीर्थंकर नामकर्म के वेदन से निर्जरा होती है। वे वीतराग होते हैं। अत: समवसरण आदि में उनकी प्रतिबद्धता नहीं होती।)
(2) अर्हत् प्रज्ञप्त धर्म का अवर्ण बोलना-
श्रुतधर्म का अवर्णवाद-प्राकृत साधारण लोगों की भाषा है। शास्त्र प्राकृत भाषा में निबद्ध हैं आदि-आदि।
चारित्रधर्म का अवर्णवाद-चारित्र से क्या प्रयोजन, दान ही श्रेय है-ऐसा कहना धर्म का अवर्णवाद है।
(3) आचार्य, उपाध्याय का अवर्ण बोलना-
वे बालक हैं, मन्द हैं आदि-आदि।
(4) चातुर्वर्ण संघ का अवर्ण बोलना-
यहां वर्ण का अर्थ प्रकार है। चार प्रकार का संघ-साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका।
यह क्या संघ है जो अपने समवायबल से पशु-संघ की भांति अमार्ग को भी मार्ग की तरह मान रहा है। यह ठीक नहीं है।
(5) तप और ब्रह्मचर्य के परिपाक से देवत्व को प्राप्त देवों का अवर्ण बोलना-
जैसे-देवता नहीं है क्योंकि वे कभी उपलब्ध नहीं होते। यदि वे हैं तो भी कामासक्त होने के कारण उनमें कोई विशेषता नहीं है।
90. प्रतिसंलीनता (सू. 135)
प्रतिसंलीनता बाह्य तप का छठा प्रकार है। इसका अर्थ है-विषयों से इंद्रियों का संहृत कर अपने-अपने गोलक में स्थापित करना तथा प्राप्त विषयों में राग-द्वेष का निग्रह करना।
उत्तराध्ययन और तत्त्वार्थ सूत्र में प्रतिसंलीनता के स्थान पर विविक्तशयनासन, विविक्तशय्या, आदि भी मिलते हैं।
प्रतिसंलीनता के चार प्रकार हैं-
1. इंद्रिय प्रतिसंलीनता 2. कषाय प्रतिसंलीनता 3. योग प्रतिसंलीनता 4. विविक्त शयनासन सेवन।
प्रस्तुत सूत्र में इन्द्रिय प्रतिसंलीनता के पांच प्रकारों का उल्लेख है।
विशेष प्रकार के लिए देखें-
उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृष्ठ 162, 163।
91. (सू. 139)
प्रस्तुत सूत्र में संयम (चारित्र) के पांच प्रकार निर्दिष्ट हैं-
1. सामायिकसंयम-सर्व सावद्य प्रवृत्ति का त्याग।
2. छेदोपस्थापनीयसंयम-पांच महाव्रतों को पृथक्-पृथक् स्वीकार करना। विभागश: त्याग करना।
3. परिहारविशुद्धिकसंयम-तपस्या की विशिष्ट साधना करने का उपक्रम।
4. सूक्ष्मसंपरायसंयम-यह दशवें गुणस्थानवर्ती संयम है। इसमें क्रोध, मान और माया के अणु उपशान्त या क्षीण हो जाते हैं, केवल सूक्ष्म रूप से लोभाणुओं का वेदन होता है।
5. यथाख्यात चारित्र संयम-वीतराग व्यक्ति का चारित्र।
विशेष विवरण के लिए देखें-उत्तरज्झयणाणि 28/32, 33 का टिप्पण।
92. (सू. 145)
प्राण, भूत, जीव और सत्त्व-ये चार शब्द कभी-कभी एक 'प्राणी' के अर्थ में भी प्रयुक्त होते हैं, किन्तु इनका अर्थ भिन्न है। एक प्राचीन श्लोक में यह भेद स्पष्ट है-
प्राणा द्वित्रिचतु:प्रोक्ता:, भूतास्तु तरव: स्मृता:।
जीवा: पंचेन्द्रिया ज्ञेया:, शेषा: सत्त्वा इतीरिता:॥
दो, तीन और चार इन्द्रिय वाले प्राण, वनस्पति जगत् भूत, पंचेन्द्रिय जीव और शेष (पानी, पृथ्वी, तेजस् और वायु के जीव) सत्त्व कहलाते हैं।
93. (सू. 146)
अग्रबीज आदि की व्याख्या के लिए देखें-
दसवेआलियं 4/सूत्र 8 का टिप्पण।
94. आचार (सू. 147)
आचार शब्द के तीन अर्थ है-
आचरण, व्यवहरण, आसेवन।
आचार मनुष्य का क्रियात्मक पक्ष है। प्रस्तुत सूत्र में ज्ञान आदि के क्रियात्मक पक्ष का दिशा-निर्देश किया गया है।
(1) ज्ञानाचार-श्रुतज्ञान (शब्दज्ञान) विषयक आचरण।
यद्यपि ज्ञान पांच है किन्तु व्यवहारात्मक ज्ञान केवल श्रुतज्ञान ही है। ज्ञानाचार के आठ प्रकार हैं-
1. काल-जो कार्य जिस काल में निर्दिष्ट है, उसको उसी काल में करना।
2. विनय-ज्ञानप्राप्ति के प्रयत्न में विनम्र रहना।
3. बहुमान-ज्ञान के प्रति आन्तरिक अनुराग।
4. उपधान-श्रुतवाचन के समय किया जाने वाला तप।
5. अनिण्हवन-अपने वाचनाचार्य का गोपन न करना।
6. व्यंजन-सूत्र का वाचन करना।
7. अर्थ-अर्थबोध करना।
8. सूत्रार्थ-सूत्र और अर्थ का बोध करना।
(2) दर्शनाचार-सम्यक्त्व विषयक आचरण। इसके आठ प्रकार हैं-नि:शंकित, नि:कांक्षित, निर्विचिकित्सा, अमूढ़दृष्टि, उपबृंहण, स्थिरीकरण, वत्सलता और प्रभावना।
(3) चारित्राचार-समिति-गुप्ति रूप आचरण। इसके आठ प्रकार हैं-पांच समितियों और तीन गुप्तियों का प्रणिधान।
(4) तप आचार-बारह प्रकार की तपस्याओं में कुशल तथा अग्लान रहना।
(5) वीर्याचार-ज्ञान आदि के विषय में शक्ति का अगोपन तथा अनतिक्रम।
95. आचारप्रकल्प (सू. 148)
इसका अर्थ है-निशीथ नाम का अध्ययन। यह आचारांग की एक चूलिका है। इसमें पांच प्रकार के प्रायश्चित्तों का वर्णन है। इनके आधार पर निशीथ के भी पांच प्रकार हो जाते हैं।
96. आरोपणा (सू. 149)
इसका अर्थ है-एक दोष से प्राप्त प्रायश्चित्त में दूसरे दोष के आसेवन से प्राप्त प्रायश्चित्त का आरोपण करना। इसके पांच प्रकार है-
1. प्रस्थापिता-प्रायश्चित्त में प्राप्त अनेक तपों में से किसी एक तप को प्रारंभ करना।
2. स्थापिता-प्रायश्चित्त रूप से प्राप्त तपों को स्थापित किए रखना, वैयावृत्त्य आदि किसी प्रयोजन से प्रारंभ न कर पाना।
3. कृत्स्ना-वर्तमान जैन शासन में तप की उत्कृष्ट, अवधि छह मास की है। जिसे इस अवधि से अधिक तप (प्रायश्चित्त रूप में) प्राप्त न हो उसकी आरोपणा को अपनी अवधि में परिपूर्ण होने के कारण कृत्स्ना कहा जाता है।
4. अकृत्स्ना-जिसे छह मास से अधिक तप प्राप्त हो उसकी आरोपणा अपनी अवधि में पूर्ण नहीं होती। प्रायश्चित्त के रूप में छह मास से अधिक तप नहीं किया जाता। उसे उसी अवधि में समाहित करना होता है। इसलिए अपूर्ण होने के कारण इसे अकृत्स्ना कहा जाता है।
5. हाडहडा-जो प्रायश्चित्त प्राप्त हो उसे शीघ्र ही दे देगा।
97-102. (सू. 165)
दुर्ग-दुर्ग का अर्थ है-ऐसा स्थान जहां कठिनाइयों से जाया जाता है। दुर्ग के तीन प्रकार हैं-
1. वृक्षदुर्ग-सघन झाड़ी।
2. श्वापद दुर्ग-हिंस्र पशुओं का निवास स्थान।
3. मनुष्यदुर्ग-म्लेच्छ मनुष्यों की वसति।
प्रस्खलन, प्रपतन-वृत्तिकार ने प्रस्खलन और प्रपतन का भेद समझाते हुए एक प्राचीन गाथा का उल्लेख किया है। उसके अनुसार भूमि पर न गिरना अथवा हाथ या जानु के सहारे गिरना प्रस्खलन है और भूमि पर धड़ाम से गिर पड़ना प्रपतन है।
क्षिप्तचित्त-राग, भय, मान, अपमान आदि से होने वाला चित्त का विक्षेप।
दृप्तचित्त-लाभ, ऐश्वर्य, श्रुत आदि के मद से दृप्त अथवा सम्मान तथा दुर्जय शत्रु को जीतने से होने वाला दर्प।
यक्षाविष्ट-पूर्वभव के वैर के कारण अथवा राग आदि के कारण देवता द्वारा अधिष्ठित।
उन्मादप्राप्त-उन्माद दो प्रकार का होता है-
(1) यक्षावेश-देवता द्वारा प्राप्त उन्माद।
(2) मोहनीय-रूप, शरीर आदि को देखकर अथवा पित्तमूर्च्छा से होने वाला उन्माद।
103 (सू. 166)
जैन शासन में व्यवस्था की दृष्टि से सात पदों का निर्देश है। उनमें आचार्य और उपाध्याय-दो पृथक् पद हैं। सूत्र के अर्थ की वाचना देने वाले आचार्य और सूत्र की वाचना देने वाले उपाध्याय कहलाते थे। कभी-कभी दोनों कार्य एक ही व्यक्ति संपादित करते थे।
किसी को अर्थ की वाचना देने के कारण वह आचार्य और किसी दूसरे को सूत्र की वाचना देने के कारण वह उपाध्याय कहलाता था?
प्रस्तुत सूत्र (166) में आचार्य-उपाध्याय के पांच अतिशेष बतलाए हैं। अतिशेष का अर्थ है-विशेष विधि। व्यवहार सूत्र (6/2) में भी ये पांच अतिशेष निर्दिष्ट है। व्यवहार भाष्यकार ने इनका विस्तार से वर्णन करते हुए प्रत्येक अतिशेष के उपायों का निर्देश भी किया है।
1. पहला अतिशेष है-बाहर से आकर उपाश्रय में पैरों को धूलि की झाड़ना। धूलि को यतनापूर्वक न झाड़ने से होने वाले दोषों का उल्लेख इस प्रकार है-
(1) प्रमार्जन के समय चरणधूलि तपस्वी आदि पर गिरने से वह कुपित होकर दूसरे गच्छ में जा सकता है।
(2) कोई राजा आदि विशेष व्यक्ति प्रव्रजित है उस पर धूल गिरने से वह आचार्य को बुरा-भला कह सकता है।
(3) शैक्ष भी धूलि से स्पृष्ट होकर गण से अलग हो सकता है।
2. दूसरा अतिशेष है-उपाश्रय में उच्चार-प्रस्रवण का व्युत्सर्जन और विशोधन करना।
आचार्य-उपाध्याय शौचकर्म के लिए एक बार बाहर जाएं। बार-बार बाहर जाने से अनेक दोष उत्पन्न हो सकते हैं।
(1) जिस रास्ते से आचार्य आदि जाते हैं, उस रास्ते में स्थित व्यापारी लोग आचार्य आदि को देखकर उठते हैं, वन्दन आदि करते हैं। यह देखकर दूसरे लोगों के मन में भी उसके प्रति पूजा का भाव जागृत होता है। आचार्य आदि के बार-बार बाहर जाने से वे लोग उनको देखते हुए भी नहीं देखने वालों की तरह मुंह मोड़ कर वैसे ही बैठे रहते हैं। यह देखकर अन्य लोगों के मन में भी विचिकित्सा उत्पन्न होती है और वे भी पूजा-सत्कार करना छोड़ देते हैं।
(2) लोक में विशेष पूजित होते देख कोई द्वेषी व्यक्ति उनको विजन में प्राप्त कर मार डालता है।
(3) कोई व्यक्ति आचार्य आदि का उद्धार करने के लिए जंगल में किसी नपुंसक दासी को भेजकर उन पर झूठा आरोप लगा सकता है।
(4) अज्ञानवश गहरे जंगल में चले जाने से अनेक कठिनाइयां उपस्थित हो सकती हैं।
(5) कोई वादी ऐसा प्रचार कर सकता है कि वाद के डर से आचार्य शौच के लिए चले गए। अरे! मेरे भय से उन्हें अतिसार हो गया है। चलो, मेरे भय से ये मर न जाएं। मुझे उनसे वाद नहीं करना है।
(6) राजा आदि के बुलाने पर, समय पर उपस्थित न होने के कारण राजा आदि की प्रव्रज्या या श्रावकत्व के ग्रहण में प्रतिरोध हो सकता है।
(7) सूत्र और अर्थ की परिहानि हो सकती है।
3. तीसरा अतिशेष है-सेवा करने की ऐच्छिकता।
आचार्य का कार्य है कि वे सूत्र, अर्थ, मंत्र, विद्या, निमित्तशास्त्र, योगशास्त्र का परावर्तन करें तथा उनका गण में प्रवर्तन करें। सेवा आदि में प्रवृत्त होने पर इन कार्यों में व्याघात आ सकता है।
व्यवहार भाष्यकार ने सेवा के अन्तर्गत भिक्षा प्राप्ति के लिए आचार्य के गोचरी जाने, न जाने के संदर्भ में बहुत विस्तृत चर्चा की है।
4. चौथा अतिशेष है-एक-दो रात उपाश्रय में अकेले रहना।
सामान्यत: आचार्य-उपाध्याय अकेले नहीं रहते। उनके साथ सदा शिष्य रहते ही है। प्राचीन काल में आचार्य पर्वदिनों1 में विद्याओं का परावर्तन करते थे। अत: एक दिन-रात अकेले रहना पड़ता था अथवा कृष्णा चतुर्दशी अमुक विद्या साधने का दिन है और शुक्ला प्रतिपदा अमुक विद्या साधने का दिन है, तब आचार्य तीन दिन- रात तक अकेले अज्ञात में रहते हैं। सूत्र में 'वा' शब्द है। भाष्यकार ने 'वा' शब्द से यह भी ग्रहण किया है कि आचार्य महाप्राण आदि ध्यान की साधना करते समय अधिक काल तक भी अकेले रह सकते हैं। इसके लिए कोई निश्चित अवधि नहीं होती। जब तक पूरा लाभ न मिले या ध्यान का अभ्यास पूरा न हो, तब तक वह किया जा सकता है।
महाप्राणध्यान की साधना का उत्कृष्ट काल बारह वर्ष का है। चक्रवर्ती ऐसा कर सकते हैं। वासुदेव, बलदेव के वह छह वर्ष का होता है। मांडलिक राजाओं के तीन वर्ष का और सामान्य लोगों के छह मास का होता है।
5. पांचवां अतिशेष है-एक-दो रात उपाश्रय से बाहर अकेले रहना।
मंत्र, विद्या आदि की साधना करते समय जब आचार्य वसति के अन्दर अकेले रहते हैं-तब सारा गण बाहिर रहता है और जब गण अन्दर रहता है तब आचार्य बाहर रहते हैं क्योंकि विद्या आदि की साधना में व्याक्षेप तथा अयोग्य व्यक्ति मंत्र आदि को सुनकर उसका दुरुपयोग न करे, इसलिए ऐसा करना होता है।
व्यवहारभाष्य ने आचार्य के पांच अतिशेष और गिनाएं हैं। वे प्रस्तुत सूत्रगत अतिशेषों से भिन्न प्रकार के हैं।
(1) उत्कृष्टभक्त-जो कालानुकूल और स्वभावानुकूल हो वैसा भोजन करना।
(2) उत्कृष्टपान-जिस क्षेत्र या काल में जो उत्कृष्ट पेय हो वह देना।
(3) वस्त्र प्रक्षालन।
(4) प्रशंसन।
(5) हाथ, पैर, नयन, दांत आदि धोना।
मुख और दांत को धोने से जठराग्नि की प्रबलता होती है। आंख और पैर धोने से बुद्धि और वाणी की पटुता बढ़ती है तथा शरीर का सौन्दर्य भी वृद्धिंगत होता है।
आचार्यों के ये अतिशेष इसलिए है कि-
1. वे तीर्थंकर के संदेशवाहक होते हैं।
2. वे सूत्र और अर्थरूप प्रवचन के दायक होते हैं।
3. उनकी वैयावृत्त्य करने से महान् निर्जरा होती है।
4. वे सापेक्षता के सूत्रधार होते हैं।
5. वे तीर्थ की अव्यवच्छित्ति के हेतु होते हैं।
104. (सू. 167)
1. गणापक्रम का पहला कारण है-आज्ञा और धारणा का सम्यग् प्रयोग न होना। वृत्तिकार ने इसके उदाहरण स्वरूप कालिकाचार्य का उल्लेख किया है। उनका कथानक इस प्रकार है-
उज्जैनी नगरी में आर्यकालक विहरण कर रहे थे। वे सूत्र और अर्थ के धारक थे। उनका शिष्य-परिवार बहुत बड़ा था। उनके एक प्रशिष्य का नाम सागर था। वह भी सूत्र और अर्थ का धारक था। वह सुवर्णभूमि में विहरण कर रहा था।
आर्यकालक के शिष्य अनुयोग सुनना नहीं चाहते थे। आचार्य ने उन्हें अनेक प्रकार से प्रेरणाएं दीं, परन्तु वे इस ओर प्रवृत्त नहीं हुए। एक दिन आचार्य ने सोचा-'मेरे ये शिष्य अनुयोग सुनना नहीं चाहते। अत: इनके साथ मेरे रहने से क्या लाभ हो सकता है? मैं वहां जाऊं, जहां अनुयोग का प्रवर्तन हो सके। एक बार मैं इन्हें छोड़कर चला जाऊंगा तो इन्हें भी अपनी प्रवृत्ति पर पश्चात्ताप होगा और संभव है इसके मन में अनुयोग-श्रवण के प्रति उत्सुकता उत्पन्न हो जाए।' आचार्य ने शय्यातर को बुलाकर कहा-मैं अन्यत्र कहीं जाना चाहता हूँ। शिष्यों के पूछने पर तुम उन्हें कुछ भी मत बताना। जब ये तुम्हें बार-बार पूछें और विशेष आग्रह करें तो तुम उनकी भर्त्सना करते हुए कहना कि आचार्य अपने प्रशिष्य सागर के पास सुवर्णभूमि चले गए हैं।
शय्यातर को यह बात बताकर आचार्य कालक रात में ही वहां से चल पड़े। सुवर्णभूमि में पहुंचे। वे आचार्य सागर के गण में रहने लगे।
2. दूसरा कारण है-वंदन और विनय का सम्यक् प्रयोग न कर सकना।
जैन परम्परा की गण-व्यवस्था में आचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे वय, श्रुत और दीक्षा-पर्याय में ज्येष्ठ हों ही, ऐसा नियम नहीं है। अत: उनका यह कर्त्तव्य है कि वे प्रतिक्रमण तथा क्षमायाचना के समय उचित विनय का प्रवर्तन करें। जो पर्याय-स्थविर तथा श्रुत-स्थविर है उनका वन्दन आदि से सम्मान करें। यदि वे अपनी आचार्य-सम्पदा के अभिमान से ऐसा नहीं कर पाते तो वे गण से अपक्रमण कर देते हैं।
3. यदि आचार्य यह जान लें कि उनका शिष्य वर्ग अविनीत हो गया है, अत: सुख-सुविधाओं का अभिलाषी बन गया है, मन्द-प्रज्ञा वाला है-ऐसी स्थिति में अपने द्वारा श्रुत का उन्हें अध्यापन करना सहज नहीं हैं, तब वे गणापक्रमण कर देते हैं। यह वृत्तिसम्मत अर्थ है किन्तु पाठ की शब्दावली से यह अर्थ ध्वनित नहीं होता। इसकी ध्वनि यह है-आचार्य उपाध्याय अपने प्रमाद आदि कारणों से सूत्रार्थ को समुचित ढंग से वाचना न देने पर गणापक्रमण के लिए बाध्य हो जाते हैं।
4. जब आचार्य अपने निकाचित कर्मों के उदय के कारण अपने गण की या दूसरे गण की साध्वी में आसक्त हो जाते हैं तो वे गण छोड़कर चले जाते हैं। अन्यथा प्रवचन का उड्डाह होता है।
साधारणतया आचार्य की ऐसी स्थिति नहीं आती, किन्तु-
कम्माइं नुणं घणचिक्कणाइं गरुयाइं वज्जसाराइं।
नाणड्ढयंपि पुरिसं पंथाओ उप्पहं निंति।
-जिस व्यक्ति के कर्म सघन, चिकने और वज्र की भांति गुरुक हैं, ज्ञानी होने पर भी, उसको वे पथच्युत कर देते हैं।
5. जब आचार्य यह देखें कि उनके सगे-सम्बन्धी किसी कारणवश गण से अलग हो गए हैं तो उन्हें पुन: गण में सम्मिलित करने के लिए तथा उन्हें वस्त्र आदि का सहयोग देने के लिए स्वयं गण से अपक्रमण करते हैं और अपना प्रयोजन सिद्ध होने पर पुन: गण में सम्मिलित हो जाते हैं।
105. (सू. 168)
सामान्यत: ॠद्धि का अर्थ है-ऐश्वर्य, सम्पदा। प्रस्तुत सूत्र में उसका अर्थ है-योगविभूतजन्य शक्ति। जो इससे सम्पन्न है, इसे ॠद्धिमान कहा गया है।
वृत्तिकार ने अनेक योग-शक्तियों का नामोल्लेख किया है।
1. आमर्षौषधि, 2. विप्रुडोषधि, 3. क्ष्वेलौषधि, 4. जल्लौषधि, 5. सर्वौषधि, 6. आसीविषत्व-शाप और वर देने का सामर्थ्य। 7. आकाशगामित्व, 8. क्षीणमहानसिकत्व, 9. वैक्रियकरण, 10. आहारकलब्धि, 11. तेजोलब्धि, 12. पुलाकलब्धि, 13. क्षीराश्रवलब्धि, 14. मघ्वाश्रवलब्धि, 15. सर्पिराश्रवलब्धि, 16. कोष्ठबुद्धिता, 17. बीजबुद्धिता, 18. पदानुसारिता, 19. संभिन्नश्रोतोलब्धि-एक साथ सभी शब्दों को सुनना। 20. पूर्वधरता, 21. अवधिज्ञान, 22. मन:पर्यवज्ञान, 23. केवलज्ञान, 24. अर्हत्व, 25. गण- धरता, 26. चक्रवर्तित्व, 27. बलदेवत्व, 28. वासुदेवत्व आदि- आदि।
ये लब्धियां या पद कर्मों के उदय, क्षय, उपशम, क्षयोपशम से प्राप्त होते हैं।
प्रस्तुत सूत्र में पांच प्रकार के ॠद्धिमान् पुरुषों का उल्लेख है। उनमें प्रथम चार की ॠद्धिमत्ता, उनकी विशेष लब्धियां तथा तत्-तत् पद की अर्हता से है। भावितात्मा अनगार की ॠद्धिमत्ता केवल आमर्षौषधि आदि विभिन्न प्रकार की योगजन्य लब्धियों से है।
जिसकी आत्मा अभय, सहिष्णुता आदि भावनाओं तथा अनित्य, अशरण आदि बारह भावनाओं तथा प्रमोद आदि चार भावनाओं से भावित होती है, उसे भावितात्मा अनगार कहा जाता है।
106, 107. (सू. 178, 179)
प्रस्तुत दो सूत्रों में अधोलोक और ऊर्ध्वलोक में पांच-पांच प्रकार के बादर जीवों का निर्देश है। इनमें तेजस्कायिक जीवों का उल्लेख नहीं है। वृत्तिकार ने बताया है कि अधोलोक के ग्रामों में बादरतेजस् की अत्यन्त न्यूनता होती है। अत: उसकी विवक्षा नहीं की गई है। सामान्यत: वह तिर्यग्लोक में ही उत्पन्न होता है।
विशेष विवरण के देखें-प्रज्ञापना पद दो, मलयगिरिवृत्ति।
इन सूत्रों में त्रस प्राणी के साथ 'ओराल' (सं0 उदार) शब्द का प्रयोग है। उसका अर्थ है-स्थूल। तेजस् और वायुकायिक जीवों को भी त्रस कहा जाता है। उसका व्यवच्छेद कर द्वीन्द्रिय आदि जीवों का ग्रहण करने के लिए त्रस के साथ ओराल शब्द का प्रयोग किया गया है।
108. (सू. 183)
यह पांच प्रकार की वायु उत्पत्ति काल में अचेतन होती है और परिणामान्तर होने पर सचेतन भी हो सकती है।
109. (सू. 184)
1. पुलाक-नि:सार धान्यकणों की भांति जिसका चरित्र नि:सार हो उसे पुलाकनिर्ग्रन्थ कहते हैं। इसके दो भेद हैं-लब्धिपुलाक तथा प्रतिषेवापुलाक। संघ-सुरक्षा के लिए पुलाक-लब्धि का प्रयोग करने वाला लब्धिपुलाक कहलाता है तथा ज्ञान आदि की विराधना करने वाला प्रतिषेवापुलाक कहलाता है।
2. बकुश-शरीरविभूषा आदि के द्वारा उत्तरगुणों में दोष लगाने वाला बकुश निर्ग्रन्थ कहलाता है। इसके चरित्र में शुद्धि और अशुद्धि दोनों का सम्मिश्रण होने के कारण शबल-विचित्र वर्ण वाले चित्र की तरह विचित्रता होती है।
3. कुशील-मूल तथा उत्तरगुणों में दोष लगाने वाला कुशील निर्ग्रन्थ कहलता है। इसके प्रमुख रूप से दो प्रकार है-प्रतिषेवनाकुशील तथा कषायकुशील। दोनों के पांच-पांच प्रकार हैं-
प्रतिषेवनाकुशील-
(1) ज्ञानकुशील
(2) दर्शनकुशील
(3) चरित्रकुशील
(4) लिंगकुशील
(5) यथासूक्ष्मकुशील
कषायकुशील-
(1) ज्ञानकुशील-संज्वलन कषाय वश ज्ञान का प्रयोग करने वाला।
(2) दर्शनकुशील-संज्वलन कषाय वश दर्शन का प्रयोग करने वाला।
(3) चरित्रकुशील-संज्वलन कषाय से आविष्ट होकर किसी को शाप देने वाला।
(4) लिंगकुशील-कषायवश अन्य साधुओं का वेष करने वाला।
(5) यथासूक्ष्मकुशील-मानसिक रूप से संज्वलन कषाय करने वाला।
110. (सू. 190)
प्रस्तुत सूत्र में पांच प्रकार के वस्त्र बतलाये हैं। उनका विवरण इस प्रकार है-
1. जांगमिक-जंगम (त्रस) जीवों से निष्पन्न। यह दो प्रकार का होता-
(क) विकलेन्द्रिय (द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय और चतुरिन्द्रिय) जीवों से निष्पन्न। इसके अनेक प्रकार हैं-
(1) पट्टज-रेशमी वस्त्र।
(2) सुवर्णज-कृमियों से निष्पन्न सूत्र, जो स्वर्ण के वर्ण का होता है।
(3) मलयज-मलण देश के कीड़ों से निष्पन्न वस्त्र।
(4) अंशुक-चिकने रेशम से बनाया गया वस्त्र।
प्रारम्भ में यह वस्त्र सफेद होता था। बाद में रक्त, नील, श्याम आदि रंगों में रंगा जाता था।
(5) चीनांशुक-कोशिकार नामक कीड़े के रेशम से बना वस्त्र अथवा चीन देश में उत्पन्न अत्यन्त मुलायम रेशम से बना वस्त्र।
निशीथ की चूर्णि में सूक्ष्मतर अंशुक को चीनांशुक अथवा चीन, देश में उत्पन्न वस्त्र की चीनांशुक माना है। आचारांग के वृत्तिकार शीलांकसूरि ने अंशुक और चीनांशुक को नाना देशों में प्रसिद्ध मात्र माना है।
विशेषावश्यक भाष्य की वृत्ति के अंतर्गत पांच प्रकार के वस्त्र गिनाएं गए हैं-पट्ट, मलय, अंशुक, चीनांशुक और कृमिराग और इन सबको पट्टसूत्र विशेष माना है। इतना तो निश्चित है कि ये पांचों प्रकार कृमि की लाला से बनाए जाते हैं।
(ख) पंचेन्द्रिय जीवों से निष्पन्न। इसके अनेक प्रकार हैं-
(1.) औणिक-भेड़ के बालों से बना वस्त्र।
(2.) औष्ट्रिक-ऊंट के बालों से बना वस्त्र। (3.) मृगरोमज-इसके अनेक अर्थ हैं-मृग के रोएं से बना वस्त्र।
• खरगोश या चूहे के रोएं से बना वस्त्र।
• बालमृग के रोएं से बना वस्त्र।
• रंकु मृग के रोएं से बना वस्त्र, जिसे 'रांकव' कहा जाता था।
(4.) कुतप-चर्म से निष्पन्न वस्त्र है। बकरी के रोएं या चर्म से निष्पन्न वस्त्र। बाल मृग के सूक्ष्म रोएं से बना वस्त्र। देशान्तरों में प्रसिद्ध कुतप रोएं से बना वस्त्र। चूहे के चर्म से बना वस्त्र। चूहे के रोएं से बना वस्त्र।
(5.) किट्ट-भेड़ आदि के रोम विशेष से बना वस्त्र। यहां अप्रसिद्ध, देशान्तरों में प्रसिद्ध रोम विशेष से बना वस्त्र।
बकरी के रोएं से बना वस्त्र। भेड़ आदि के रोमों से मिश्रण से बना वस्त्र।
अश्व आदि के लोम से निष्पन्न वस्त्र।
प्राचीनकाल में भेडों, ऊंटों, मृगों तथा बकरों के रोएं को ऊखल में कूटकर वस्त्र जमाए जाते थे। उनको नमदे कहा जाता था। कुट्ट शब्द इसी का द्योतक है। निशीथ भाष्यवृत्ति में दुगुल्ल और तिरीड वॄक्ष की त्वचाओं को कूटकर नमदे बनाने का उल्लेख है।
5. भांगिक-इसके दो अर्थ है-
(1) अतसी से निष्पन्न वस्त्र।
(2) वंशकरील के मध्य भाग को कूटकर बनाया जाने वाला वस्त्र।
6. तिरीटपट्ट-लोध की छाल से बना वस्त्र। तिरीड वृक्ष की छाल के तंतु सूत के तंतु के समान होते हैं। उनसे बने वस्त्र को तिरीटपट्ट कहा जाता है।
आचारांग की वृत्ति में जांगिक का अर्थ ऊंट आदि की ऊन से निष्पन्न वस्त्र तथा भांगिक का अर्थ है-विकलेन्द्रिय जीवों की लाला के निष्पन्न सूत से बने वस्त्र किया है।
अनुयोगद्धार में पांच प्रकार के वस्त्र बतलाए हैं-अंडज, बोंडज, कीटज, बालज और वल्कज।
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित पांच प्रकारों में इनका समावेश हो जाता है-
जांगमिक-अंडज, कीटज और बालज।
भांगिक
सानिक-वल्कज।
तिरीटपट्ट
पातक-बोंडज।
वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने एक परम्परा का उल्लेख करते हुए कहा है कि यद्यपि मूल सूत्र में वस्त्रों के पांच प्रकार बतलाए हैं, परन्तु सामान्य विधि में मुनि को ऊन तथा सूत के कपड़े ही लेने चाहिए। इनके अभाव में रेशमी या वल्कज वस्त्र लिए जा सकते हैं। वे भी अल्प मूल्य वाले होने चाहिए। पाटलीपुत्र के सिक्के जिसका मूल्य अठारह रुपयों से एक लाख रुपयों तक का हो वह महामूल्य वाला है।
111, 112. पच्चापिच्चिय, मुंजापिच्चिय (सू. 191)
1. 'वच्च' का अर्थ है-एक प्रकार की मोटी घास, जो दर्भ के आकार की होती है। इसे वल्वज (वल्कज) कहते हैं। 'पिच्चिय' का अर्थ है-कुट्टिक।
धर्मचक्रभूमि देश में यह प्रथा थी कि लोग इस घास को कूटकर, उसका क्षोद बना लेते थे। फिर उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसके 'बोरे' बनाते थे। कहीं-कहीं प्रावरण और बिछौने भी बनाये जाते थे। इनसे सूत निकाल कर रजोहरण गूंथे जाते थे।
2. मुंज को कूटकर-मूंज को भी इसी प्रकार कूटकर उनसे बने बोरों से तंतु निकाल कर रजोहरण बनाये जाते थे।
ये दोनों प्रकार के रजोहरण प्रकृति से कठोर होते थे। विशेष विवरण के लिए देखें-
1. बृहत्कल्पभाष्य गाथा 3673-3679।
2. निशीथभाष्य गाथा 819 आदि-आदि।
बृहत्कल्प में 'पिच्चिए' के साथ में 'चिप्पिए' पाठ मिलता है। इन दोनों में अर्थ-भेद नहीं है। निशीथचूर्णि में 'पिच्चिअ', 'चिप्पिअ' और 'कुट्टिअ' को एकार्थक बतलाया गया।
113. (सू. 192)
निश्रास्थान का अर्थ है-आलम्बनस्थान, उपकारकस्थान। मुनि के लिए पांच निश्रास्थान हैं। उनकी उपयोगिता के कुछेक संकेत वृत्तिकार ने दिए हैं, वे इस प्रकार हैं-
1. षट्काय-
पृथ्वी की निश्रा-ठहरना, बैठना, सांसा, मल-मूत्र का विसर्जन आदि-आदि।
पानी की निश्रा-परिषेक, पान, प्रक्षालन, आचमन आदि-आदि।
अग्नि की निश्रा-ओदन, व्यंजन, पानक, आचाम आदि-आदि।
वायु की निश्रा-अचित्त वायु का ग्रहण, धृत्ति, भस्त्रिका आदि का उपयोग।
वनस्पति की निश्रा-संस्तारक, पाट, फलक, औषध आदि-आदि।
त्रस की निश्रा-चर्म, अस्थि, शृंग तथा गोबर, गोमूत्र, दूध आदि-आदि।
2. गण-गुरु के परिवार को गण कहा जाता है। गण में रहने वाले के विपुल निर्जरा होती है, विनय की प्राप्ति होती है तथा निरंतर होने वाली सारणा-वारणा से दोष प्राप्त नहीं होते।
3. राजा-राजा निश्रास्थान इसलिए है कि वह दुष्टों को निग्रह कर साधुओं को धर्म-पालन में आलम्बन देता है। अराजक दशा में धर्म का पालन दुर्लभ हो जाता है।
4. गृहपति-वसति या उपाश्रय देने वाला। स्थानदान संयम साधना का महान् उपकारी तत्त्व है प्राचीन श्लोक है-
'धृतिस्तेन दत्ता मतिस्तेन दत्ता, गतिस्तेन दत्ता सुखं तेन दत्तम्।
गुणश्रीसमालिंगतेभ्यो वरेभ्यो, मुनिभ्यो मुदा येन दत्तो निवासः॥'
जो मुनि को उपाश्रय देता है, उसने उनको उपाश्रय देकर वस्त्र, अन्न, पान, शयन, आसन आदि सभी कुछ दे दिए।
5. शरीर-कालीदास ने कहा है-शरीरमाद्यं खलु धर्म-साधनम्। शरीर से धर्म का स्राव होता है, जैसे पर्वत से पानी का-
'शरीरं धर्म-संयुक्तं, रक्षणीयं प्रयत्नत:।
शरीराच्छ्वते धर्म: पर्वतात् सलिलं यथा॥'
114. निधि (सू. 193)
निधि का अर्थ है-विशिष्ट वस्तु रखने का भाजन। वृत्तिकार ने पांच निधियों का वर्णन इस प्रकार किया है- 1. पुत्र निधि-पुत्र को निधि इसलिए माना गया है कि वह अर्थोपार्जन कर माता-पिता का निर्वाह करता है तथा उनके आनन्द और सुख का हेतु बनता है।
'जन्मान्तरफलं पुण्यं, तपोदानसमुद्भवम्।
सन्तति: शुद्धवंश्या हि, परत्रेह च शर्मणे॥'
2. मित्र निधि-मित्र अर्थ और काम का साधक होता है। वह आनन्द का कारण भी बनता है, अत: वह निधि है। कहा है-
कुतस्तस्यास्तु राज्यश्री: कुतस्तस्य मृगक्षेणा:।
यस्य शूरं विनीतं च, नास्ति मित्रं विचक्षणम्॥
3. शिल्प निधि-शिल्प का अर्थ है-चित्रकला आदि। यह विद्या का वाचक और पुरुषार्थ का साधन है-
विद्यया राजपूज्य: स्याद् विद्यया कामिनीप्रिय:।
विद्या ही सर्वलोकस्य, वशीकरणकार्मणम्॥
4. धन निधि-कोश। यह सारे जीवन का आधारभूत तत्त्व है।
5. धान्य निधि-कोष्ठागार। शरीर यापन का यह मुख्य तत्त्व है। 'अन्नं वै प्राणा:'-अन्न जीवन-निर्वाह का अनन्य साधन है।
नीतिवाक्याभूत में लिखा है-'सर्वसंग्रहेषु धान्यसंग्रहो महान्'-सभी संग्रहों में धान्य-संग्रह महत्त्वपूर्ण होता है।
115. शौच (सू. 194)
शौच दो प्रकार का होता है-द्रव्यशौच और भावशौच। इस सूत्र में प्रथम चार द्रव्यशौच के साधक हैं और अन्तिम भावशौच का साधक है। शौच का अर्थ है-शुद्धि।
1. पृथ्वीशौच-मिट्टी से होने वाली शुद्धि।
2. जलशौच-जल से धोने से होने वाली शुद्धि।
3. तेज:शौच-अग्नि या राख से होने वाली शुद्धि।
4. मंत्रशौच-मंत्रविद्या से दोषों का अपनयन होंने पर होने वाली शुद्धि।
5. ब्रह्मशौच-ब्रह्मचर्य आदि सद् अनुष्ठानों के आचरण से होने वाली शुद्धि।
वृत्तिकार का कथन है कि ब्रह्मशौच से सत्यशौच, तप:शौच, इंद्रियनिग्रहशौच और सर्वभूतदयाशौच इन चारों को भी ग्रहण कर लेना चाहिए। लौकिक मान्यता के अनुसार शौच सात प्रकार का है-आग्नेय, वारुण, ब्राह्मय, वायव्य, दिव्य, पार्थिव और मानस।
पातंजलयोगप्रदीप में शौच के दो प्रकार मानें है-बाह्य और आभ्यन्तर।
बाह्यशौच-मृत्तिका, जल आदि से पात्र, वस्त्र, स्थान, शरीर के अंगों को शुद्ध रखना, शुद्ध, सात्त्विक और नियमित आहार से शरीर को सात्त्विक, नीरोग और स्वस्थ रखना तथा वस्ती, धोती, नेती आदि से तथा औषधि से शरीर शोधन करना-ये बाह्य शौच है। आभ्यन्तर शौच-ईर्ष्या, अभिमान, घृणा, ईर्ष्या आदि मलों को मैत्री आदि से दूर करना, बुरे विचारों को शुद्ध विचारों से हटाना, दुर्व्यवहार को शुद्ध व्यवहार से हटाना मानसिक शौच है।
अविद्या आदि क्लेशों के मलों को विवेक-ज्ञान द्वारा दूर करना चित्त का शौच है।
116. अधोलोक (सू. 196)
इस सूत्र में अधोलोक से सातवां नरक अभिप्रेत है। उसमें से पांच नरकावास हैं। इन पांचों को अनुत्तर मानने के दो कारण हैं-
1. इनमें वेदना सर्वोत्कृष्ट होती है।
2. इनसे आगे कोई नरकवास नहीं है।
वृत्तिकार का यह भी अभिमत हैं कि नरकावासों को अनुत्तर मानने का कारण उनका क्षेत्र-विस्तार भी है। ये असंख्य योजन के अप्रतिष्ठान नरकावास इसलिए अनुत्तर है कि वहां के नैरयिकों का आयुष्य-मान उत्कृष्ट होता है, तेतीस सागर का होता है।
117. ऊर्ध्वलोक (सू. 197)
इस सूत्र में 'ऊर्ध्वलोक' से अनुत्तर विमान अभिप्रेत है। उसमें पांच विमान हैं। वे पांचों अनुत्तर इसलिए है कि उनमें देवों की संपदा और आयुष्य सबसे उत्कृष्ट होता है तथा क्षेत्रमान भी बड़ा होता है।
118. (सू. 198)
देखें-4/486 का टिप्पण।
119. (सू. 200)
देखें-दसवेआलियं 5/151 का टिप्पण।
120. (सू. 201)
देखें-उत्तरज्झयणाणि 2/13 तथा 29। सूत्र 42 के टिप्पण।
121. (सू. 202)
वृत्तिकार ने 'उक्कल' के संस्कृत रूप 'उत्कट' और 'उत्कल' दोनों किए हैं। इसिभासिय के विवरण में उत्कट ही मिलता है। उत्कट के 'ट' को 'ड' और 'ड' को 'ल' करने पर 'उक्कल' रूप निर्मित होता है। इसका सहज संस्कृत रूप उत्कल है। इसिभासिय में प्रतिपादित सिद्धांत से उत्कल का अर्थ उच्छेदवादी फलित होता है। इसिभासिय के एक अर्हत् ने पांच उत्कलों की जो व्याख्या की है वह स्थानांग की व्याख्या से सर्वथा भिन्न है। स्थानांग के मूलपाठ में उत्कलों ने नाम मात्र उल्लिखित हैं। अभयदेवसूरि से उनकी व्याख्या किस आधार पर की, यह नहीं बताया जा सकता। संभवत: उनकी व्याख्या का आधार शाब्दिक अर्थ रहा है, किन्तु प्राचीन परम्परा उन्हें भी प्राप्त नहीं। इसिभासिय में प्राप्त उत्कल की व्याख्या पढ़ने पर सहज ही ऐसी प्रतीति होती है।
1. दंडोत्कल-दंड के दृष्टान्त द्वारा देहात्मैक्य की स्थापना कर पुनर्जन्म का उच्छेद मानने वाला।
2. रज्जूत्कल-रज्जु के दृष्टान्त द्वारा देहात्मैक्य की स्थापना कर पुनर्जन्म का उच्छेद मानने वाला।
3. स्तैन्योत्कल-दूसरों के शास्त्रों के दृष्टान्तों को अपना बतलाकर पर-कर्तृत्व का उच्छेद करने वाला।
4. देशोत्कल-जीव के अस्तित्व को स्वीकार कर उसके कर्तृत्व आदि धर्मों का उच्छेद मानने वाला।
5. सर्वोत्कल-समस्त पदार्थों का उच्छेद मानने वाला।
प्रथम दो उत्कलों में दंड (डंडे) और रज्जु के द्वारा 'समुदयमात्रमिदं कलेवरं' इस चार्वाकीय दृष्टिकोण का प्रतिपादन किया गया है-'जिस प्रकार दंड का आदि दंड नहीं है, मध्य भाग दंड नहीं है और अंत भाग दंड नहीं है, उसका समुदाय मात्र दंड है, वैसे ही पंचभूतात्मक शरीर का समुदाय ही आत्मा है, उससे भिन्न कोई आत्मा नहीं है।'
रज्जु धागों का समूह मात्र है। धागों से भिन्न उसका अस्तित्व नहीं है। इसी प्रकार आत्मा भी पंच महाभूतों का समुदाय मात्र है। उससे भिन्न कोई आत्मा नहीं है। तीसरे उत्कल के द्वारा विचार के अपहरण की प्रवृत्ति बतलाई गई है। चौथे उत्कल के द्वारा आत्मवादियों के एकांगी दृष्टिकोण का प्रतिपादन किया गया है। पांचवें उत्कल के द्वारा सर्वोच्छेदवादी दृष्टिकोण का प्रतिपादन किया गया है।
अभयदेवसूरि ने दण्डोत्कट या दण्डोत्कल का अर्थ दण्ड-शक्ति के आधार पर किया है-
1. जिसकी आज्ञा प्रबल हो।
2. जिसका अपराध के लिए दण्ड प्रबल हो।
3. जिसका सेना-बल प्र्रबल हो।
4. दण्ड के द्वारा जो बढ़ता हो।
अन्य उत्कटों की व्याख्या इस प्रकार है-
रज्जुक्कल-राज्य का प्रभुता से उत्कट।
तेणुक्कल-उत्कट चौर।
देसुक्कल-देश (मंडल) से उत्कट।
सव्वुक्कल-देश-समुदाय से उत्कट।
122-125. (सू. 210-213)
इन चार सूत्रों में विभिन्न प्रकार के संवत्सरों तथा उनके भेद-प्रभेदों का उल्लेख है। अंतिम सूत्र (213) में नक्षत्र आदि पांच संवत्सरों के लक्षणों का निरूपण है।
वृत्तिकार ने सभी संवत्सरों के स्वरूप तथा कालमान का निर्देश भी किया है। विवरण इस प्रकार है-
1. नक्षत्रसंवत्सर-जितने काल में चन्द्रमा नक्षत्रमंडल का परिभोग करता है, उसे नक्षत्रमास कहते है। इसमें दिन होते हैं। बारह मास का एक संवत्सर होता है। नक्षत्रसंवत्सर में दिन होते हैं।
2. युगसंवत्सर-पांच संवत्सरों का एक युगसंवत्सर होता है। इसमें तीन चन्द्रसंवत्सर और दो अभिवर्द्धितसंवत्सर होते हैं। चंद्रसंवत्सर में दिन होते हैं और अभि-वर्द्धित संवत्सर में दिन होते हैं।
अभिवर्द्धित संवत्सर में अधिकमास होता है।
3. प्रमाणसंवत्सर-दिवस आदि के परिमाण से उपलक्षित संवत्सर।
यह भी पांच संवत्सरों का एक समवाय होता है-
(1) नक्षत्रसंवत्सर।
(2) चन्द्रसंवत्सर
(3) ॠतुसंवत्सर-इसमें प्रत्येक मास तीस अहोरात्र का होता है। संवत्सर में 360 दिन-रात होते हैं।
(4) आदित्यसंवत्सर-इसमें प्रत्येक मास साढे तीस अहोरात्र का होता है। संवत्सर के 366 दिन-रात होते हैं।
(5) अभिवर्धित संवत्सर।
4. लक्षणसवंत्सर-लक्षणों से जाना जानेवाला संवत्सर। यह भी पांच प्रकार का है।
(देखें-सूत्र 213 का अनुवाद)।
5. शनिश्चरसंवत्सर-जितने समय में शनिश्चर एक नक्षत्र अथवा बारह राशियों का भोग करता है उतने काल-परिमाण को शनिश्चरसंवत्सर कहा जाता है। नक्षत्रों के आधार पर शनिश्चरसंवत्सर अठाईस प्रकार का होता है। यह भी माना जाता है कि महाग्रह शनिश्चर तीस वर्षों में सम्पूर्ण नक्षत्र-मंडल का भोग कर लेता है।
6. कर्मसंवत्सर-इसके दो पर्यायवाची नाम है-ॠजुसंवत्सर, सावनसंवत्सर।
126. निर्याणमार्ग (सू. 214)
मृत्यु के समय जीव-प्रदेश शरीर के जिन मार्गों से निर्गमन करते हैं, उन्हें निर्याणमार्ग कहा गया है। यहां उल्लिखित पांच निर्याणमार्गों तथा उनके फलों का निर्देश केवल व्यावहारिक प्रतीत होता है।
127. अनन्तक (सू. 217)
देखें-10/66 का टिप्प्ण।
128. स्वाध्याय (सू. 220)
देखें-उत्तरज्झयणाणि 29/18 तथा 30/14 के टिप्पण।
129-131. (सू. 221)
अनुभाषणाशुद्ध-इसमें गुरु प्रथम पुरुष की भाषा में बोलते हैं और प्रत्याख्यान करने वाला दोहराते समय उत्तम पुरुष की भाषा में बोलता है। मूलाचार में कहा है-
'गुरु के प्रत्याख्यान-वचन का अक्षर, पद, व्यंजन क्रम और घोष का अनुसरण कर दोहराना अनुभाषणाशुद्ध प्रत्याख्यान है।
अनुपालनाशुद्ध-इसको स्पष्ट करते हुए मूलाचार में कहा है कि आतंक, उपसर्ग, दुर्भिक्ष या कान्तार में भी प्रत्याख्यान का पालन करना, उसको भंग न करना अनुपालनाशुद्धप्रत्याख्यान है।
भावशुद्ध-इसका अर्थ है-शुभयोग से अशुभयोग में चले जाने पर पुन: शुभयोग में लौट आना।
जिससे मन:परिणाम राग-द्वेष से दूषित नहीं होता उसे भावशुद्ध प्रत्याख्यान कहा जाता है।
132. प्रतिक्रमण (सू. 222)
प्रतिक्रमण का अर्थ है-अशुभयोग में चले जाने पर पुन: शुभयोग में लौट आना। प्रस्तुत सूत्र में विषय-भेद के आधार पर प्रतिक्रमण के पांच प्रकार किए गए हैं-
1. आस्रवप्रतिक्रमण-प्राणातिपात आदि आस्रवों से निवृत्त होना। इसका तात्पर्य है असंयम से प्रतिक्रमण करना।
2. मिथ्यात्वप्रतिक्रमण-मिथ्यात्व से पुन: सम्यक्त्व में लौट आना।
3. कषायप्रतिक्रमण-कषायों से निवृत्त होना।
4. योगप्रतिक्रमण-मन, वचन और काया की अशुभ प्रवृत्ति से निवृत्त होना, अप्रशस्त योगों से निवृत्ति।
5. भावप्रतिक्रमण-इसका अर्थ है-मिथ्यात्व आदि में स्वयं प्रवृत्त न होना, दूसरों को प्रवृत्त न करना और प्रवृत्त होने वाले का अनुमोदन न करना।
विशेष की विवक्षा करने पर चार विभाग होते हैं-
1. मिथ्यात्वप्रतिक्रमण
2. असंयमप्रतिक्रमण
3. कषायप्रतिक्रमण
4. योगप्रतिक्रमण
और उसकी विवक्षा न करने पर उन चारों का समावेश भाव प्रतिक्रमण में हो जाता है।
133, 134. (सू. 230, 231)
देखें-10/25 का टिप्पण।
135. (सू. 234)
देखें-समवाओ 19/5 का टिप्पण।
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान में छह की संख्या में संबद्ध संकलित है। यह स्थान उद्देशकों में विभक्त नहीं है। इस वर्गीकरण में गण-व्यवस्था, ज्योतिष, दार्शनिक, तात्त्विक आदि अनेक विषय है। भारतीय दार्शनिकों ने दो प्रकार के तत्त्व माने हैं-मूर्त्त और अमूर्त्त। मूर्त्ततत्त्व इन्द्रियों द्वारा जाने और देखे जा सकते हैं, इसलिए वे दृश्य होते हैं। अमूर्त्त तत्त्व इन्द्रियों द्वारा जाने और देखे नहीं जा सकते हैं, इसलिए वे अदृश्य होते है।
जैन दर्शन में छह द्रव्य माने गये हैं-धर्मास्तिकाय, अधर्मास्तिकाय, आकाशास्तिकाय, काल, पुद्गलास्तिकाय और जीवास्तिकाय। इनमें पांच अमूर्त्त हैं। पुद्गल मूर्त्त है। ये सब ज्ञेय हैं। ये ज्ञाता के द्वारा जाने जाते हैं। जानने का साधन ज्ञान है। ज्ञान सबका विकसित नहीं होता। द्रव्यों के पर्याय अनंत होते हैं। वे सामान्य ज्ञानी द्वारा नहीं जाने जा सकते। वे थोड़े-से पर्यायों को जानते हैं। परमाणु और शब्द मूर्त्त हैं, फिर भी छद्मस्थ (परोक्षज्ञानी) उन्हें पूर्ण रूप से नहीं जान सकता। केवली उन्हें पूर्ण रूप से जान सकता है।
सुख दो प्रकार का होता है-आत्मिक सुख और पौद्गलिक सुख। आत्मिक सुख पदार्थ-निरपेक्ष होता है। वह आत्मा का सहज स्वरूप है। आत्मरमण से उसकी प्रत्यक्ष अनुभूति होती है। पौद्गलिक सुख पदार्थ-सापेक्ष होता है। बाह्य वस्तुओं का ग्रहण इन्द्रियों के द्वारा होता है। रूप को देखकर, शब्द सुनकर, गन्ध को सूंघकर, रस चखकर और छूकर वस्तुएं ग्रहण की जाती हैं। उनके साथ प्रिय भाव जुड़ता है तो वे सुख देती है और उनके साथ अप्रिय भाव जुड़ता है तो वे दु:ख देती हैं।
इन्द्रियां बाह्य और नश्वर हैं, इसलिए उनसे मिलने वाला सुख भी बाह्य और अस्थायी होता है।
जैन दर्शन यथार्थवादी है। वह अयथार्थ को अस्वीकार नहीं करता। इन्द्रियों से होने वाली सुखानुभूति यथार्थ है। उसे अस्वीकार करने से वास्तविकता का लोप होता है। इन्द्रिय-सुख सुख नहीं है, दु:ख ही है। यह एकान्तिक दृष्टिकोण है। संतुलित दृष्टिकोण यह है कि इन्द्रियों से सुख भी मिलता है, दु:ख भी होता है। आध्यात्मिक सुख की तुलना में इन्द्रिय-सुख का मूल्य भले नगण्य हो, पर जो है उसे यथार्थ स्वीकृति दी गई है। प्रस्तुत स्थान में इसलिए सुख और दु:ख के छह-छह प्रकार बतलाए गए हैं।
शरीर को धारण करना चाहिए या नहीं? भोजन करना चाहिए या नहीं? इन प्रश्नों का उत्तर जैन दर्शन ने सापेक्ष दृष्टि से दिया है। आध्यात्मिक क्षेत्र में साधना का स्वतंत्र मूल्य है। शरीर का मूल्य तभी है वह साधना में उपयोगी हो, भोजन का मूल्य तभी है जब वह साधना में प्रवृत्त शरीर का सहयोगी हो। जो शरीर साधना के प्रतिकूल प्रवृत्ति कर रहा हो और जो भोजन साधना में विघ्न डाल रहा हो उनकी उपयोगिता मान्य नहीं है। इसलिए शरीर को धारण करना या न करना, भोजन करना या न करना ये दोनों बातें सम्मत है। इसीलिए बतलाया गया है कि मुनि छह कारणों से भोजन कर सकता है, छह कारणों से उसे छोड़ सकता है।
आत्मवान् व्यक्ति साधना का पथ पाकर आगे बढ़ने का चिन्तन करता है, समय की लम्बाई के साथ अनुभवों का लाभ उठाता है। अनात्मवान् साधना के पथ पर चलता हुआ भी अपने अहं का पोषण करने लग जाता है। आत्मवान् व्यक्ति परिवार को बंधन मानकर उससे दूर रहने का प्रयत्न करता है, लेकिन अनात्मवान् परिवार में आसक्त होकर उसके जाल में फंस जाता है। आत्मवान् ज्ञान के आलोक में अपने जीवन-पथ को प्रशस्त करता है। विनीत और अनाग्रही बनकर जीवन को सरल बनाता है। अनात्मवान् ज्ञान से अपने को भारी बनाता है। तर्क, विवाद और आग्रह का आश्रय लेकर वह अपने अहं को और अधिक बढ़ाता है। आत्मवान् तप की साधना से आत्मा को उज्ज्वल करने का प्रयत्न करता है। अनात्मवान् उसी तप से लब्धि (योगज शक्ति) प्राप्तकर उसका दुरुपयोग करता है। आत्मवान् लाभ होने पर प्रसन्न नहीं होता और अनात्मवान् लाभ होने पर अपनी सफलता का बखान करता है।
आत्मवान् पूजा और सत्कार पाकर उससे प्रेरणा लेता है और उसके योग्य अपने को करने के लिए प्रयत्न करता है। अनात्मवान् पूजा और सत्कार से अपने अहं को पोषण देता है।
प्रस्तुत स्थान 6 की संख्या से सम्बन्धित है। इसमें भूगोल, इतिहास, ज्योतिष, लोक-स्थिति, कालचक्र, तत्त्व, शरीर रचना, दुर्लभता और पुरुषार्थ को चुनौती देने वाले असंभव कार्य आदि अनेक विषय संकलित हैं।
छट्ठं ठाणं : छठा स्थान
मूल
गण-धारण-पदं
1. छहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति गणं धारित्तए, तं जहा- सड्ढी पुरिसजाते, सच्चे पुरिसजाते, मेहावी पुरिसजाते, बहुस्सुते पुरिसजाते, सत्तिमं, अप्पाधिकरणे।
हिन्दी अनुवाद
महाव्रत-अणुव्रत-पद
1. छह स्थानों से सम्पन्न अनगार गण को धारण करने में समर्थ होता है1- 1. श्रद्धाशील पुरुष, 2. सत्यवादी पुरुष, 3. मेधावी पुरुष, 4. बहुश्रुत पुरुष, 5. शक्तिशाली पुरुष, 6. कलहरहित पुरुष।
णिग्गंथी-अवलंबण-पदं
2. छहिं ठाणेहिं णिग्गंथे णिग्गंथिं गिण्हमाणे वा अवलंबमाणे वा णाइक्कमइ, तं जहा- खित्तचित्तं, दित्तचित्तं, जक्खाइट्ठं, उम्मायपत्तं, उवसग्गपत्तं, साहिकरणं।
निर्ग्रन्थ्यवलम्बन-पद
2. छह स्थानों से निर्गन्थ निर्ग्रन्थी को पकड़ता हुआ, सहारा देता हुआ, आज्ञा का अति-क्रमण नहीं करता- निर्ग्रन्थी के-1. क्षिप्तचित्त हो जाने पर, 2. दृप्तचित्त हो जाने पर, 3. यक्षाविष्ट हो जाने पर, 4. उन्माद-प्राप्त हो जाने पर, 5. उपसर्ग-प्राप्त हो जाने पर, 6. कलह-प्राप्त हो जाने पर।
साहम्मियस्स अंतकम्म-पदं
3. छहिं ठाणेहिं णिग्गंथा णिग्गंथीओ य साहम्मियं कालगतं समायरमाणा णाइक्कमंति, तं जहा- अंतोहिंतो वा बाहिं णीणेमाणा, बाहीहिंतो वा णिब्बाहिं णीणेमाणा, उवेहेमाणा वा, उवासमाणा वा, अणुण्णवेमाणा वा, तुसिणीए वा संपव्वयमाणा।
साधर्मिक-अन्तकर्म-पदम्
3. छह स्थानों से निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी अपने काल-प्राप्त साधर्मिक का अन्त्य-कर्म करती हुई आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करती2- 1. उसे उपाश्रय से बाहर लाती हुई, 2. बस्ती के बाहर लाती हुई, 3. उपेक्षा करती हुई, 4. शव के पास रहकर रात्रि-जागरण करती हुई, 5. उसके स्वजन गृहस्थों को जताती हुई, 6. उसे एकान्त में विसर्जित करने के लिए, मौन भाव से जाती हुई।
छउमत्थ-केवलि-पदं
4. छ ठाणाइं छउमत्थे सव्वभावेणं ण जाणति ण पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आयासं, जीवमसरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं। एताणि चेव उप्पण्णणाणदंसणधरे अरहा जिणे केवली सव्वभावेणं जाणति पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आयासं, जीवमसरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं।
छद्मस्थ-केवलि-पद
4. छद्मस्थ छह स्थानों को सर्वभावेन3 (पूर्णरूप से) नहीं जानता-देखता- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीर-मुक्त जीव 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द। विशिष्ट ज्ञान-दर्शन को धारण करने वाले अर्हत्, जिन, केवली इन्हें सर्वभावेन जानते-देखते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीर-मुक्त जीव 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द।
असंभव-पदं
5. छहिं ठाणेहिं सव्वजीवाणं णत्थि इड्ढीति वा जुतीति वा जसेति वा बलेति वा वीरएति वा पुरिसक्कार-परक्कमेति वा, तं जहा- 1. जीवं वा अजीवं करणताए। 2. अजीवं वा जीवं करणताए। 3. एगसमए णं वा दो भासाओ भासित्तए। 4. सयं कडं वा कम्मं वेदेमि वा मा वा वेदेमि। 5. परमाणुपोग्गलं वा छिंदित्तए वा भिंदित्तए वा अगणिकाएणं वा समोदहित्तए। 6. बहिता वा लोगंता गमणताए।
असंभव-पद
5. सब जीवों में छह कार्य करने की ऋद्धि, द्युति, यश, बल, वीर्य, पुरुषकार तथा पराक्रम नहीं होता- 1. जीव को अजीव में परिणत करने की, 2. अजीव को जीव में परिणत करने की, 3. एक समय में दो भाषा बोलने की, 4. अपने द्वारा किए हुए कर्मों का वेदन करूं या नहीं इस स्वतन्त्र भाव की। 5. परमाणु पुद्गल का छेदन-भेदन करने तथा उसे अग्निकाय में जलाने की, 6. लोकान्त से बाहर जाने की।
जीव-पदं
6. छज्जीवणिकाया पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, तसकाइया।
जीव-पद
6. जीवनिकाय छह है- 1. पृथ्वीकायिक, 2.अप्कायिक, 3. तेजस्कायिक, 4. वायुकायिक, 5. वनस्पतिकायिक, 6. त्रसकायिक।
7. छ तारग्गहा पण्णत्ता, तं जहा- सुक्के, बुहे, बहस्सती, अंगारए, सणिच्छरे, केतू।
7. छह ग्रह तारों के आकार होते हैं4 - 1. शुक्र, 2. बुध, 3. बृहस्पति, 4. अंगारक, 5. शनिश्चर, 6. केतु।
8. छव्विहा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, तसकाइया।
8. संसारासमापन्नक जीव छह प्रकार के होते हैं- 1. पृथ्वीकायिक, 2.अप्कायिक, 3. तेजस्कायिक, 4. वायुकायिक, 5. वनस्पतिकायिक, 6. त्रसकायिक।
गति-आगति-पदं
9. पुढविकाइया छगतिया छआगतिया पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइए पुढविकाइएसु उववज्जमाणे पुढविकाइएहिंतो वा, आउकाइएहिंतो वा, तेउकाइएहिंतो वा, वाउकाइएहिंतो वा, तसमाइएहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से पुढविकाइए पुढविकाइ- यत्तं विप्पजहमाणे पुढविकाइयत्ताए वा, तेउकाइयत्ताए वा, वाउकाइय- त्ताए वा, वणस्सइकाइयत्ताए वा, तसकाइयत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
पृथ्वीकायिक जीव छह स्थानों में गति तथा छह स्थानों से आगति करते हैं- पृथ्वीकायिक जीव पृथ्वीकायिक में उत्पन्न होता हुआ पृथ्वीकायिकों से, अप्कायिकों से, तेजस्कायिकों से, वायुकायिकों से, वनस्पतिकायिकों से तथा त्रसकायिकों से उत्पन्न होता है। पृथ्वीकायिक जीव पृथ्वीकायिक को छोड़ता हुआ पृथ्वीकायिकों में, अप्कायिकों में, तेजस्कायिकों में, वायुकायिकों में, वनस्पतिकायिकों में तथा त्रसकायिकों में उत्पन्न होता है।
10. आउकाइया छगतिया छआगतिया एवं चेव जाव तसकाइया।
10. इसी प्रकार अप्कायिक, तेजस्कायिक, वायुकायिक, वनस्पतिकायिक तथा त्रस-कायिक जीव छह स्थानों में गति तथा छह स्थानों में अगति करते हैं।
जीव-पदं
11. छव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- आभिणिबोहियणाणी, सुयणाणी, ओहिणाणी, मणपज्जवणाणी, केवलणाणी, अण्णाणी। अहवा-छव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- एगिंदिया, बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, पंचिंदिया, अणिंदिया। अहवा-छव्विहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा - ओरालियसरीरी, वेउव्वियसरीरी, आहारगसरीरी, तेअगसरीरी, कम्मगसरीरी, असरीरी।
जीव-पद
11. सब जीव छह प्रकार हैं- 1. आभिनिबोधिकज्ञानी, 2. श्रुतज्ञानी, 3. अवधिज्ञानी, 4. मन:पर्यवज्ञानी, 5. केवलज्ञानी, 6. अज्ञानी। अथवा-सब जीव छह प्रकार के हैं- 1. एकेन्द्रिय, 2. द्वीन्द्रिय, 3. त्रीन्द्रिय, 4. चतुरिन्द्रिय, 5. पञ्चेन्द्रिय, 6. अनीन्द्रिय। अथवा-सब जीव छह प्रकार के हैं- 1. औदारिकशरीरी, 2. वैक्रियशरीरी, 3. आहारकशरीरी, 4. तैजसशरीरी, 5. कार्मणशरीरी, 6. अशरीरी।
तणवणस्सइ-पदं
12. छव्विहा तणवणस्सतिकाइया पण्णत्ता, तं जहा- अग्गबीया, मूलबीया, पोरबीया, खंधबीया, बीयरुहा, सम्मुच्छिमा।
तृणवनस्पति-पद
12. तृणवनस्पतिकायिक जीव छह प्रकार के हैं5- 1. अग्रबीज, 2. मूलबीज, 3. पर्वबीज, 4. स्कन्धबीज, 5. बीजरूह, 6. सम्मूर्च्छिम।
णो-सुलभ-पदं
13. छट्ठाणाइं सव्वजीवाणं णो सुलभाइं भवंति, तं जहा- माणुस्सए भवे। आरिए खेत्ते जम्मं। सुकुले पच्चायाती। केवलीपण्णत्तस्स धम्मस्स सवणता। सुत्तस्स वा सद्दहणता। सद्दहितस्स वा पत्तितस्स वा रोइतस्स वा सम्मं काएणं फासणता।
नो-सुलभ-पद
13. छह स्थान सब जीवों के लिए सुलभ नहीं होते6- 1. मनुष्यभव, 2. आर्यक्षेत्र में जन्म, 3. सुकुल में उत्पन्न होना, 4. केवलीप्रज्ञप्त धर्म का सुनना। 5. सुने हुए धर्म पर श्रद्धा। 6. श्रद्धित, प्रतीत तथा रोचित धर्म का सम्यक् कायस्पर्श-आचरण।
इंदियत्थ-पदं
14. छ इंदियत्था पण्णत्ता, तं जहा- सोइंदियत्थे, चक्खिंदियत्थे, घाणिंदियत्थे, जिब्भिंदियत्थे, फासिंदियत्थे, णोइंदियत्थे।
इन्द्रियार्थ-पद
14. इन्द्रियों के अर्थ (विषय) छह है7- 1. श्रोत्रेन्द्रिय का अर्थ-शब्द, 2. चक्षुरिन्द्रिय का अर्थ-रूप, 3. घ्राणेन्द्रिय का अर्थ-गन्ध, 4. जिह्वेन्द्रिय का अर्थ-रस, 5. स्पर्शेन्द्रिय का अर्थ-स्पर्श, 6. नो-इन्द्रिय (मन) का अर्थ-श्रुत।
संवर-असंवर-पदं
15. छव्विहे संवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियसंवरे, चक्खिंदियसंवरे, घाणिंदियसंवरे, जिब्भिंदियसंवरे, फासिंदियसंवरे, णोइंदियसंवरे।
संवराऽसंवर-पद
15. संवर के छह प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय संवर, 2. चक्षुरिन्द्रिय संवर, 3. घ्राणेन्द्रिय संवर, 4. जिह्वेन्द्रिय संवर, 5. स्पर्शनेन्द्रिय संवर, 6. नो-इन्द्रिय संवर।
16. छव्विहे असंवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियअसंवरे, चक्खिंदियअसंवरे, घाणिंदियअसंवरे, जिब्भिंदियअसंवरे, फासिंदियअसंवरे, णोइंदियअसंवरे।
16. असंवर के छह प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय असंवर, 2. चक्षुरिन्द्रिय असंवर, 3. घ्राणेन्द्रिय असंवर, 4. जिह्वेन्द्रिय असंवर, 5. स्पर्शनेन्द्रिय असंवर, 6. नो-इन्द्रिय असंवर।
सात-असात-पदं
17. छव्विहे साते, पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियसाते, चक्खिंदियसाते, घाणिंदियसाते, जिब्भिंदियसाते, फासिंदियसाते, णोइंदियसाते।
सात-असात-पद
17. सुख के छह प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय सुख, 2. चक्षुरिन्द्रिय सुख, 3. घ्राणेन्द्रिय सुख, 4. जिह्वेन्द्रिय सुख, 5. स्पर्शनेन्द्रिय सुख, 6. नो-इन्द्रिय सुख।
18. छव्विहे असाते, पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियअसाते, चक्खिंदियअसाते, घाणिंदियअसाते, जिब्भिंदियअसाते, फासिंदियअसाते, णोइंदियअसाते।
18. असुख के छह प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय असुख, 2. चक्षुरिन्द्रिय असुख, 3. घ्राणेन्द्रिय असुख, 4. जिह्वेन्द्रिय असुख, 5. स्पर्शनेन्द्रिय असुख, 6. नो-इन्द्रिय असुख।
पायच्छित्त-पदं
19. छव्विहे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- आलोयणारिहे, पडिक्कमणारिहे, तदुभयारिहे, विवेगारिहे, विउस्सग्गारिहे, तवारिहे।
प्रायश्चित्त-पद
19. प्रायश्चित्त के छह प्रकार हैं- 1. आलोचना-योग्य, 2. प्रतिक्रमण-योग्य, 3. तदुभय-योग्य, 4. विवेक-योग्य, 5. व्युत्सर्ग-योग्य, 6. तप-योग्य।
मणुस्स-पदं
20. छव्विहा मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- जंबूदीवगा, धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धगा, धायइसंडदीवपच्चत्थिमद्धगा, पुक्खरवरदीवड्ढपुरत्थिमद्धगा, पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धगा, अंतरदीवगा। अहवा-छव्विहा मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- सम्मुच्छिममणुस्सा-कम्मभूमगा, अकम्मभूमगा, अंतरदीवगा, गब्भवक्कंति अमणुस्सा-कम्मभूमगा अकम्मभूमगा अंतरदीवगा।
मनुष्य-पद
20. मनुष्य के छह प्रकार होते हैं- 1. जम्बूद्वीप में उत्पन्न, 2. धातकीषण्ड द्वीप के पूर्वार्द्ध में उत्पन्न, 3. धातकीषण्ड द्वीप के पश्चिमार्द्ध में उत्पन्न, 4. अर्धपुष्करवरद्वीप के पूर्वार्द्ध में उत्पन्न, 5. अर्धपुष्करवरद्वीप के पश्चिमार्द्ध में उत्पन्न, 6. अन्तर्दीप में उत्पन्न। अथवा-मनुष्य छह प्रकार के होते हैं- 1. कर्मभूमि में उत्पन्न होने वाले सम्मूर्च्छिम। 2. अकर्मभूमि में उत्पन्न होने वाले सम्मूर्च्छिम। 3. अन्तर्द्वीप में उत्पन्न होने वाले सम्मूर्च्छिम। 4. कर्मभूमि में उत्पन्न होने वाले गर्भज। 5. अकर्मभूमि में उत्पन्न होने वाले गर्भज। 6. अन्तर्द्वीप में उत्पन्न होने वाले गर्भज।
21. छव्विहा इड्ढिमंता मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- अरहंता, चक्कवट्टी, बलदेवा, वासुदेवा, चारणा, विज्जाहारा।
21. ऋद्धिमान् पुरुष छह प्रकार होते हैं- 1. अर्हन्त, 2. चक्रवर्ती, 3. बलदेव, 4. वासुदेव, 5. चारण8, 6. विद्याधर।
22. छव्विहा अणिड्ढिमंता मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- हेमवतगा, हेरण्णवतगा, हरिवासगा, रम्मगवासगा, कुरुवासिणो, अंतरदीवगा।
22. अनृद्धिमान् पुरुष छह प्रकार होते हैं- 1. हैमवतज-हैमवत क्षेत्र में पैदा होने वाले, 2. हैरण्यवतज, 3. हरिवर्षज, 4. रम्यकवर्षज, 5. कुरुवर्षज, 6. अन्तर्द्वीपज।
कालचक्क-पदं
23. छव्विहा ओसप्पिणी पण्णत्ता, तं जहा- सुसम-सुसमा, सुसमा, सुसम-दूसमा, दूसम-सुसमा, दूसमा, दूसम-दूसमा।
कालचक्र-पद
23. अवसर्पिणी के छह प्रकार हैं- 1. सुषम-सुषमा, 2. सुषमा, 3. सुषम-दुःषमा, 4. दु:षम-सु:षमा, 5. दु:षमा, 6. दु:षम-दु:षमा।
24. छव्विहा उस्सप्पिणी पण्णत्ता, तं जहा- दुस्सम-दुस्समा, दुस्समा, दुस्सम-सुसमा, सुसम-दुस्समा, सुसमा, सुसम-सुसमा।
24. उत्सर्पिणी के छह प्रकार हैं- 1. दु:षम-दु:षमा, 2. दु:षमा, 3. दु:षम-सुषमा, 4. सुषम-दु:षमा, 5. सुषमा, 6. सुषम-सुषमा।
25. जंबूद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु तीताए उस्सप्पिणीए सुसम-सुसमाए समाए मणुया छ धणुसहस्साइं उड्ढ-मुच्चत्तेणं हुत्था, छच्च अद्धपलि-ओवमाइं परमाउं पालयित्था।
25. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत-ऐरवत क्षेत्र की अतीत उत्सर्पिणी के सुषम-सुषमा काल में मनुष्यों की ऊंचाई छह हजार धनुष्य की तथा उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की थी।
26. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु इमीसे ओसप्पिणीए सुसम-सुसमाए समाए मणुया छ धणुसहस्साइं उड्ढ-मुच्चत्तेणं पण्णत्ता, छच्च अद्धपलि-ओवमाइं परमाउं पालयित्था।
26. जम्बूद्वीप द्वीप में भरत-ऐरवत क्षेत्र में वर्तमान अवसर्पिणी के सुषम-सुषमा काल में मनुष्यों की ऊंचाई छह हजार धनुष्य तथा उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की है।
27. जंबुद्दीवे दीवे भरहेरवएसु वासेसु आगमेस्साए उस्सप्पिणीए सुसम-सुसमाए समाए मणुया छ धणु-सहस्साइं उड्ढमुच्चत्तेणं भविस्संति, छच्च अद्धपलिओवमाइं परमाउं पालइस्संति।
27. जम्बूद्वीप द्वीप में भरत-ऐरवत क्षेत्र की आगामी उत्सर्पिणी के सुषम-सुषमा काल में मनुष्यों की ऊंचाई छह हजार धनुष्य होगी तथा उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की होगी।
28. जंबुद्दीवे दीवे देवकुरु-उत्तरकुरु-कुरासु मणुया छ धणुस्सहस्साइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता, छच्च अद्धपलि-ओवमाइं परमाउं पालेंति।
28. जम्बूद्वीप द्वीप में देवकुरु तथा उत्तरकुरु में मनुष्यों की ऊंचाई छह हजार धनुष्य तथा उनकी उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम की है।
29. एवं धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे चत्तारि आलावगा जाव पुक्खरवर-दीवड्ढपच्चत्थिमद्धे चत्तारि आलावगा।
29. इसी प्रकार धातकीषण्ड द्वीप के पूर्वार्द्ध और पश्चिमार्ध तथा अर्धपुष्करवरद्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में भी मनुष्यों की ऊंचाई (सू. 26-28 वत्)। छह हजार धनुष्य तथा उनकी आयु तीन पल्योपम की थी, है और होगी।
संघयण-पदं
30. छव्विहे संघयणे पण्णत्ते, तं जहा- वइरोसभ-णाराय-संघयणे, उसभ-णाराय-संघयणे, णाराय-संघयणे, अद्धणाराय-संघयणे, खीलिया-संघयणे, छेवट्ट-संघयणे।
सहनन-पद
30. संहनन के छह प्रकार हैं- 1. वज्रऋषभनाराच संहनन, 2. ऋषभनाराच संहनन, 3. नाराच संहनन, 4. अर्धनाराच संहनन, 5. कीलिका संहनन, 6. सेवार्त संहनन।
संठाण-पदं
31. छव्विहे संठाणे पण्णत्ते, तं जहा- समचउरंसे, णग्गोहपरिमंडले, साई, खुज्जे, वामणे, हुंडे।
संस्थान-पद
31. संस्थान9 के छह प्रकार हैं- 1. समचतुरस्र, 2. न्यग्रोधपरिमण्डल, 3. स्वाति, 4. कुब्ज, 5. वामन, 6. हुण्ड।
अणत्तव-अत्तव-पदं
32. छठाणा अणत्तवओ अहिताए असुभाए अखमाए अणीसेसाए अणाणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- परियाए, परियाले, सुते, तवे, लाभे, पूयासक्कारे
अनात्मवत् आत्मवत्-पद
32. अनात्मवान के लिए छह स्थान अहित, अशुभ अक्षम, अनि:श्रेयस तथा अनानु-गामिकता (अशुभ अनुबन्ध) के हेतु होते हैं10- 1. पर्याय-अवस्था या दीक्षा में बड़ा होना, 2. परिवार, 3. श्रुत, 4. तप, 5. लाभ, 6. पूजा-सत्कार।
33. छट्ठाणा अत्तवतो हिताए सुभाए खमाए णीसेसाए आणुगामियत्ताए भवंति, तं जहा- परियाए, परियाले, सुते, तवे, लाभे, पूयासक्कारे।
33. आत्मवान् के लिए छह स्थान हित, शुभ, क्षम, नि:श्रेयस तथा अनुगामिकता के हेतु होते हैं11- 1. पर्याय, 2. परिवार, 6. श्रुत, 4. तप, 5. लाभ, 6. पूजा-सत्कार।
आरिय-पदं
34. छव्विहा जाइ-आरिया मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा-
आर्य-पद
34. जाति से आर्य मनुष्य छह प्रकार के होते हैं-
संगहणी-गाहा
1. अंबट्ठा य कलंदा य, वेदेहा वेदिगादिया। हरिता चुंचुणा चेव, छप्पेता इब्भजातिओ॥
संग्रहणी-गाथा
1. अंबष्ठ, 2. कलन्द, 3. वैदेह, 4. वैदिक, 5. हरित, 6. चुंचुण। ये छहों इभ्य जाति के मनुष्य हैं।
35. छव्विहा कुलारिया मणुस्सा पण्णत्ता, तं जहा- उग्गा, भोगा, राइण्णा, इक्खागा, णाता, कोरव्वा।
35. कुल से आर्य मनुष्य छह प्रकार के होते हैं- 1. उग्र, 2. भोज, 3. राजन्य, 4. इक्ष्वाकु, 5. ज्ञात, 6. कौरव।
लोगट्ठिती-पदं
36. छव्विहा लोगट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- आगासपतिट्ठते वाए, वातपतिट्ठते उदही, उदधिपतिट्ठिता पुढवी, पुढविपतिट्ठिता तसा थावरा पाणा, अजीवा जीवपतिट्ठिता, जीवा कम्मपतिट्ठिता।
लोकस्थिति-पद
36. लोक-स्थिति छह प्रकार की है- 1. आकाश पर वायुप्रतिष्ठित है, 2. वायु पर उदधिप्रतिष्ठित है, 3. उदधि पर पृथ्वीप्रतिष्ठित है, 4. पृथ्वी पर त्रस-स्थावर जीवप्रतिष्ठित है, 5. अजीव जीव पर प्रतिष्ठित है, 6. जीव कर्मों पर प्रतिष्ठित है
दिसा-पदं
37. छद्दिसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पाईणा, पडीणा, दाहिणा, उदीणा, उड्ढा, अधा।
दिशा-पद
37. दिशाएं छह हैं14- 1. पूर्व, 2. पश्चिम, 3. दक्षिण, 4. उत्तर, 5. ऊर्ध्व, 6. अध:।
38. छहिं दिसाहिं जीवाणं गति पवत्तति, तं जहा- पाईणाए, पडीणाए, दाहिणाए, उदीणाए, उड्ढाए, अधाए।
38. छहों ही दिशाओं में जीवों की गति (वर्तमान भव से अग्रिम भव में जाना) होती है - 1. पूर्व से, 2. पश्चिम से, 3. दक्षिण से, 4. उत्तर से, 5. ऊर्ध्वदिशा से, 6. अध:दिशा से।
39. छहिं दिसाहिं जीवाणं- आगई, वक्कंती, आहारे, वुड्ढी, णिवुड्ढी, विगुव्वणा, गतिपरियाए, समुग्घाते, कालसंजोगे, दंसणाभिगमे, णाणाभिगमे, जीवाभिगमे, अजीवाभिगमे पण्णत्ते, तं जहा- पाईणाए, पडीणाए, दाहिणाए, उदीणाए, उड्ढाए, अधाए।
39. छहों ही दिशाओं में जीवों के आगति-पूर्व भव से प्रस्तुत भव में आना। अवक्रान्ति-उत्पत्ति स्थान में जाकर उत्पन्न होना। आहार-प्रथम समय में जीवनोपयोगी पुद्गलों का संचय करना। वृद्धि-शरीर की वृद्धि। हानि-शरीर की हानि। विक्रिया-विकुर्वणा करना। गति-पर्याय-गमन करना। यहां इसका अर्थ परलोकगमन नहीं है। समुद्घात15 वेदना आदि में तन्मय होकर आत्मप्रदेशों का इधर-उधर प्रक्षेप करना। काल-संयोग-सूर्य आदि द्बारा कृत काल-विभाग। दर्शनाभिगम-अवधि आदि दर्शन के द्बारा वस्तु का परिज्ञान। ज्ञानाभिगम-अवधि आदि ज्ञान के द्वारा वस्तु का परिज्ञान। जीवाभिगम-अवधि आदि ज्ञान के द्वारा जीवों का परिज्ञान। आजीवाभिगम (अवधि आदि ज्ञान के द्वारा पुद्गलों का परिज्ञान) होते हैं- 1. पूर्व में, 2. पश्चिम में, 3. दक्षिण में, 4. उत्तर में, 5. ऊर्ध्वदिशा में, 6. अध:दिशा में।
40. एवं पंचिंदियतिरिक्खजोणियाण वि, मणुस्साण वि।
40. इसी प्रकार पञ्चेन्द्रियतिर्यञ्च और मनुष्यों की गति-आगति आदि छह दिशाओं में होती है।
आहार-पदं
41. छहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे आहारमाहारेमाणे णातिक्कमति, तं जहा-
आहार-पद
41. श्रमण-निर्ग्रन्थ छह कारणों से आहार करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता16-
संगहणी-गाहा
1. वेयण-वेयावच्चे, ईरियट्ठाए य संजमट्ठाए। तह पाणवत्तियाए, छट्ठं पुण धम्मचिंताए॥
संग्रहणी-गाथा
1. वेदना-भूख की पीड़ा मिटाने के लिए। 2. वैयावृत्त्य करने के लिए। 3. ईर्यासमिति का पालन करने के लिए। 4. संयम की रक्षा के लिए। 5. प्राण-धारण के लिए। 6. धर्म-चिन्ता के लिए।
42. छहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे आहारं वोच्छिंदमाणे णातिक्कमति, तं जहा-
42. श्रमण-निर्ग्रन्थ छह कारणों से आहार का परित्याग करता हुआ आज्ञा का अति-क्रमण नहीं करता17-
संगहणी-गाहा
1. आतंके उवसग्गे, तितिक्खणे बंभचेरगुत्तीए। पाणिदया-तवहेउं, सरीरवुच्छेयणट्ठाए॥
संग्रहणी-गाथा
1. आतंक-ज्वर आदि आकस्मिक बीमारी हो जाने पर। 2. राजा आदि का उपसर्ग हो जाने पर। 3. ब्रह्मचर्य की तितिक्षा (सुरक्षा) के लिए। 4. प्राणिदया के लिए। 5. तपस्या के लिए। 6. शरीर का व्युत्सर्ग करने के लिए।
उम्माय-पदं
43. छहिं ठाणेहिं आया उम्मायं पाउणेज्जा, तं जहा- अरहंताणं अवण्णं वदमाणे। अरहंतपण्णत्तस्स धम्मस्स अवण्णं वदमाणे। आयरिय-उवज्झायाणं अवण्णं वदमाणे। चाउव्वण्णस्स संघस्स अवण्णं वदमाणे। जक्खावेसेण चेव। मोहणिज्जस्स चेव कम्मस्स उदएणं।
उन्माद-पदम्
43. छह स्थानों से आत्मा उन्माद को प्राप्त होता है- 1. अर्हन्तों का अवर्णवाद करता हुआ। 2. अर्हत्-प्रज्ञप्त धर्म का अवर्णवाद करता हुआ। 3. आचार्य तथा उपाध्याय का अवर्णवाद करता हुआ। 4. चतुर्वर्ण संघ का अवर्णवाद करता हुआ। 5. यक्षावेश से। 6. मोहनीय कर्म के उदय से।
पमाद-पदं
44. छव्विहे पमाए पण्णत्ते, तं जहा- मज्जपमाए, णिद्दपमाए, विसयपमाए, कसायपमाए, जूतपमाए, पडिलेहणापमाए।
प्रमाद-पद
44. प्रमाद के छह प्रकार हैं- 1. मद्यप्रमाद, 2. निद्राप्रमाद, 3. विषयप्रमाद, 4. कषायप्रमाद, 5. द्यूतप्रमाद, 6. प्रतिलेखनाप्रमाद।
पडिलेहणा-पदं
45. छव्विहा पमायपडिलेहणा पण्णत्ता, तं जहा-
प्रतिलेखना-पद
45. प्रमादयुक्त प्रतिलेखना के छह प्रकार हैं18-
संगहणी-गाहा
1. अणच्चावितं अवलितं, अणाणुबंधिं अमोसलिं चेव। छप्पुरिमा णव खोडा, पाणीपाणविसोहणी॥
संग्रहणी-गाथा
1. आरभटा, 2. सम्मर्दा, 3. मोशली, 4. प्रस्फोटा, 5. विक्षिप्ता, 6. वेदिका।
46. छव्विहा अप्पमायपडिलेहणा पण्णत्ता, तं जहा-
46. अप्रमादशुक्त प्रतिलेखना के छह प्रकार हैं19-
संगहणी-गाहा
1. अणच्चावितं अवलितं, अणाणुबंधिं अमोसलिं चेव। छप्पुरिमा णव खोडा, पाणीपाणविसोहणी॥
संग्रहणी-गाथा
1. अनर्तित, 2. अवलित, 3. अनानुबंधि, 4. अमोशली, 5. षटपूर्व-नवखोटक, 6. हाथ में प्राणियों का विशोधन करना।
लेसा-पदं
47. छ लेसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा, तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
लेश्या-पद
47. लेश्याएं छह हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोतलेश्या, 4. तेजोलेश्या, 5. पद्मलेश्या, 6. शुक्ललेश्या।
48. पंचिंदियतिरिक्खजोणियाणं छ लेसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा, तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा।
48. पञ्चेन्द्रिय तिर्यक्-योनिकों के छह लेश्याएं होती हैं- 1. कृष्णलेश्या, 2. नीललेश्या, 3. कापोत-लेश्या, 4. तेजोलेश्या, 5. पद्मलेश्या, 6. शुक्ललेश्या।
49. एवं मणुस्स-देवाण वि।
इसी प्रकार मनुष्यों तथा देवों के छह-छह लेश्याएं होती हैं।
अग्गमहिसी-पदं
50. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो छ अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ।
अग्रमहिषी-पद
50. देवेन्द्र देवराज शक्र के लोकपाल महाराज सोम के छह अग्रमहिषियां हैं।
51. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो जमस्स महारण्णो छ अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ।
51. देवेन्द्र देवराज शक्र के लोकपाल महाराज यम के छह अग्रमहिषियां हैं।
देवठिति-पदं
52. ईसाणस्स णं देविंदस्स (देवरण्णो?) मज्झिमपरिसाए देवाणं छ पलि- ओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
देवस्थिति-पद
52. देवेन्द्र देवराज ईशान की मध्यम परिषद् के देवों की स्थिति छह पल्योपम की है।
महत्तरिया-पदं
53. छ दिसाकुमारिमहत्तरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रूवा, रूवंसा, सुरूवा, रूववती, रूवकंता, रूवप्पभा।
महत्तरिका-पद
53. दिशाकुमारियों के छह महत्तरिकाएं हैं- 1. रूपा, 2. रूपांशा, 3. सुरूपा, 4. रूपवती, 5. रूपकांता, 6. रूपप्रभा।
54. छ विज्जुकुमारिमहत्तरिताओ पण्णत्ताओ, तं जहा- अला, सक्का, सतेरा, सोतामणी, इंदा, घणविज्जुया।
54. विद्युत्कुमारियों के छह महत्तरिकाएं हैं- 1. अला, 2. शक्रा, 3. शतेरा, 4. सौदामिनी, 5. इन्द्रा, 6. घनविद्युत्।
अग्गमहिसी-पदं
55. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णाग-कुमाररण्णो छ अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- अला, सक्का सतेरा, सोतामणी, इंदा, घणविज्जुया।
अग्रमहिषी-पद
55. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के छह अग्रमहिषियां हैं- 1. अला, 2. शक्रा, 3. शतेरा, 4. सौदामिनी, 5. इन्द्रा, 6. घनविद्युत्।
56. भूताणंदस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमाररण्णो छ अग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रूवा, रूवंसा, सुरूवा, रूववंती, रूवकंता, रूवप्पभा।
56. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज भूतानन्द के छह अग्रमहिषियां हैं- 1. रूपा, 2. रूपांशा, 3. सुरूपा, 4. रूपवती, 5. रूपकांता, 6. रूपप्रभा।
57. जहा धरणस्स तहा सव्वेसिं दाहि- णिल्लाणं जाव घोसस्स।
57. दक्षिण दिशा के भवनपति इन्द्र वेणुदेव, हरिकांत, अग्निशिख, पूर्ण, जलकांत, अमितगति, वेलम्ब तथा घोष के भी (धरण की भांति) छह-छह अग्रमहिषियां हैं।
58. जहा भूताणंदस्स तहा सव्वेसिं उत्तरिल्लाणं जाव महाघोसस्स।
58. उत्तर दिशा के भवनपति इन्द्र वेणुदालि, हरिस्सह, अग्निमानव विशिष्ट, जलप्रभ, अमितवाहन, प्रमञ्जन और महाघोष के भी (भूतानन्द की भांति) छह-छह अग्र-महिषियां हैं।
सामाणिय-पदं
59. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णाग-कुमाररण्णो छस्सामाणिय-साहस्सीओ पण्णत्ताओ।
सामानिक-पद
59. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के छह हजार सामानिक हैं।
60. एवं भूताणंदस्सवि जाव महा- घोसस्स।
60. इसी प्रकार नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज भूतानन्द वेणुदालि, हरिस्सह, अग्निमानव विशिष्ट, जलप्रभ, अमितवाहन, प्रमञ्जन तथा महाघोष के छह-छह हजार सामानिक हैं।
मइ-पदं
61. छव्विहा ओगहमती पण्णत्ता, तं जहा- खिप्पमोगिण्हति, बहुमोगिण्हति, बहुविधमोगिण्हति, धुवमोगिण्हति, अणिस्सियमोगिण्हति, असंदिद्धमोगिण्हति।
मति-पद
61. अवग्रहमति (सामान्य अर्थ के ग्रहण) के छह प्रकार हैं20- 1. शीघ्र ग्रहण करना, 2. बहुत ग्रहण करना, 3. बहुत प्रकार की वस्तुओं को ग्रहण करना, 4. ध्रुव (निश्चल) ग्रहण करना, 5. अनिश्रित-अनुमान आदि का सहारा लिए बिना ग्रहण करना, 6. असंदिग्ध ग्रहण करना।
62. छव्विहा ईहामती पण्णत्ता, तं जहा- खिप्पमीहति, बहुमीहति, बहुविधमीहति, धुवमीहति, अणिस्सियमीहति, असंदिद्धमीहति।
62. ईहामति शीघ्र ईहा करना, (अवग्रह के द्वारा ज्ञात विषय की जिज्ञासा) के छह प्रकार हैं21- 1. शीघ्र ईहा करना, 2. बहुत ईहा करना, 3. बहुत प्रकार की वस्तुओं की ईहा करना, 4. ध्रुव ईहा करना, 5. अनिश्रित ईहा करना, 6. असंदिग्ध ईहा करना।
63. छव्विधा अवायमती पण्णत्ता, तं जहा- खिप्पमवेति, बहुमवेति, बहुविधमवेति, धुवमवेति, अणिस्सियमवेति असंदिद्धमवेति।
63. अवायमति (ईहा के द्वारा ज्ञात विषय का निर्णय) के छह प्रकार हैं22- 1. शीघ्र अवाय करना, 2. बहुत अवाय करना, 3. बहुत प्रकार की वस्तुओं का अवाय करना, 4. ध्रुव अवाय करना, 5. अनिश्रित अवाय करना, 6. असंदिग्ध अवाय करना।
64. छव्विधा धारण (मती?) पण्णत्ता, तं जहा- बहुं धरेति, बहुविहं धरेति, पोराणं धरेति, दुद्धरं धरेति, अणिस्सितं धरेति, असंदिद्धं धरेति।
64. धारणामति (निर्णीत विषय को स्थिर करने) के छह प्रकार हैं23- 1. बहुत धारणा करना, 2. बहुत प्रकार की वस्तुओं की धारणा करना, 3. पुराने की धारणा करना, 4. दुर्द्धर की धारणा करना, 5. अनिश्रित धारणा करना, 6. असंदिग्ध धारणा करना।
तव-पदं
65. छव्विहे बाहिरए तवे पण्णत्ते, तं जहा- अणसणं, ओमोदरिया, भिक्खायरिया, रसपरिच्चाए, कायकिलेसो, पडिसंलीणता।
तप: पद
65. बाह्य-तप के छह प्रकार हैं24- 1. अनशन, 2. अवमोदरिका, 3. भिक्षाचर्या, 4. रस-परित्याग, 5. काय-क्लेश, 6. प्रतिसंलीनता।
66. छव्विहे अब्भंतरिए तवे पण्णत्ते, तं जहा- पायच्छित्तं, विणओ, वेयावच्चं, सज्झाओ, झाणं, विउस्सग्गो।
66. आभ्यन्तरिक-तप के छह प्रकार हैं25- 1. प्रायश्चित्त, 2. विनय, 3. वैयावृत्त्य, 4. स्वाध्याय, 5. ध्यान, 6. व्युत्सर्ग।
विवाद-पदं
67. छव्विहे विवादे पण्णत्ते, तं जहा- ओसक्कइत्ता, उस्सक्कइत्ता, अणुलोमइत्ता, पडिलोमइत्ता, भइत्ता, भेलइत्ता।
विवाद-पद
67. विवाद के छह अंग हैं (वादी अपनी विजय के लिए इनका सहारा लेता है)- 1. वादी के तर्क का उत्तर ध्यान में न आने पर कालक्षेप करने के लिए प्रस्तुत विषय से हट जाना। 2. पूर्ण तैयारी होते ही वादी को पराजित करने के लिए आगे आना। 3. विवादाध्यक्ष को अपने अनुकूल बना लेना अथवा प्रतिपक्षी के पक्ष का एक बार समर्थन कर उसे अपने अनुकूल बना लेना। 4. पूर्ण तैयारी होने पर विवादाध्यक्ष तथा प्रतिपक्षी की उपेक्षा कर देना। 5. सभापति की सेवा कर उसे अपने पक्ष में कर लेना। 6. निर्णायकों में अपने समर्थकों का बहुमत करना।
खुड्डपाण-पदं
68. छव्विहा खुड्डा पाणा पण्णत्ता, तं जहा- बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, सम्मुच्छिमपंचिंदियतिरिक्खजोणिया, तेउकाइया, वाउकाइया।
क्षुद्रप्राण-पद
68. छुद्र26 प्राणी छह प्रकार के होते हैं- 1. द्वीन्द्रिय, 2. त्रीन्द्रिय, 3. चतुरिन्द्रिय, 4. सम्मूर्च्छिम पञ्चेन्द्रिय तिर्यग्योनिक, 5. तेजस्कायिक, 6. वायुकायिक।
गोयरचरिया-पदं
69. छव्विहा गोयरचरिया पण्णत्ता, तं जहा- पेडा, अद्धपेडा, गोमुत्तिया, पतंगवीहिया, संबुक्कावट्टा, गंतुंपच्चागता।
गोचरचर्या-पद
69. गोचरचर्या के छह प्रकार हैं27- 1. पेटा, 2. अर्धपेटा, 3. गोमूत्रिका, 4. पतंगवीथिका, 5. शम्बूकावर्त्ता, 6. गत्वाप्रत्यागता।
महाणिरय-पदं
70. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए छ अवक्कंतमहाणिरया पण्णत्ता, तं जहा- लोले, लोलुए, उद्दड्ढे, णिद्दड्ढे, जरए, पज्जरए।
महानिरय-पद
70. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के दक्षिण-भाग में इस रत्नप्रभा पृथ्वी में छह अपक्रांत (अतिनिकृष्ट) नरकावास हैं28- 1. लोल, 2. लोलुप, 3. उद्दग्ध, 4. निर्दग्ध, 5. जरक, 6. प्रजरक।
71. चउत्थीए णं पंकप्पभाए पुढवीए छ अवक्कंतमहाणिरया पण्णत्ता, तं जहा- आरे, वारे, मारे, रोरे, रोरुए, खाडखडे।
71. चौथी पंकप्रभा में छह अपक्रांत महा-नरकावास है29- 1. आर, 2. वार, 3. मार, 4. रौर, 5. रौरूक, 6. खाडखड।
विमाण-पत्थड-पदं
72. बंभलोगे णं कप्पे छ विमाण-पत्थडा पण्णत्ता, तं जहा- अरए, विरए, णीरए, णिम्मले, वितिमिरे, विसुद्धे।
विमान-प्रस्तट-पद
72. ब्रह्मलोक देवलोक में छह विमान-प्रस्तट हैं30- 1. अरजस्, 2. विरजस्, 3. नीरजस्, 4. निर्मल, 5. वितिमिर, 6. विशुद्ध।
णक्खत्त-पदं
73. चंदस्स णं जोतिसिंदस्स जोति-सरण्णो छ णक्खत्ता पुव्वंभागा समखेत्ता तीसतिमुहुत्ता पण्णत्ता, तं जहा- पुव्वाभद्दवया, कत्तिया, महा, पुव्वफग्गुणी, मूलो, पुव्वासाढा।
नक्षत्र-पद
73. ज्योतिषेन्द्र, ज्योतिषराज चन्द्र के अग्रयोगी, समक्षेत्री और तीस मुहूर्त्त तक भोग करने वाले नक्षत्र छह हैं31- 1. पूर्वभाद्रपद, 2. कृतिका, 3. मघा, 4. पूर्वफाल्गुनी, 5. मूल, 6. पूर्वाषाढा।
74. चंदस्स णं जोतिसिंदस्स जोति-सरण्णो छ णक्खत्ता णत्तंभागा अवड्ढक्खेत्ता पण्णरसमुहुत्ता पण्णत्ता, तं जहा- सयभिसया, भरणी, भद्दा, अस्सेसा, साती, जेट्ठा।
74. ज्योतिषेन्द्र, ज्योतिषराज चन्द्र के सम-योगी, अपार्धक्षेत्री और पन्द्रह मुहूर्त्त तक भोग करने वाले नक्षत्र छह हैं32- 1. शतभिषक्, 2. भरणी, 3. भद्रा, 4. अश्लेषा, 5. स्वाति, 6. ज्येष्ठा।
75. चंदस्स णं जोइसिंदस्स जोति-सरण्णो छ णक्खत्ता उभयभागा दिवड्ढ-खेत्ता पणयालीसमुहुत्ता पण्णत्ता, तं जहा- रोहिणी, पुणव्वसू, उत्तराफग्गुणी, विसाहा, उत्तरासाढा, उत्तराभद्दवया।
75. ज्योतिषेन्द्र, ज्योतिषराज चन्द्र के उभय-योगी, द्ल्यर्धक्षेत्री और पैंतालीस मुहूर्त्त तक भोग करने वाले नक्षत्र छह हैं33- 1. रोहिणी, 2. पुनर्वसु, 3. उत्तरफाल्गुनी, 4. विशाखा, 5. उत्तराषाढा, 6. उत्तरभाद्रपद।
इतिहास-पदं
76. अभिचंदे णं कुलकरे छ धणुसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं हुत्था।
इतिहास-पद
76. अभिचन्द्र कुलकर की ऊंचाई छह सौ धनुष्य की थी।
77. भरहे णं राया चाउरंतचक्कवट्टी छ पुव्वसतसहस्साइं महाराया हुत्था।
77. चतुरन्तचक्रवर्ती राजा भरत छह लाख पूर्वों तक महाराज रहे।
78. पासस्स णं अरहओ पुरिसादाणि-यस्स छ सता वादीणं सदेवमणुया-सुराए परिसाए अपराजियाणं संपया होत्था।
78. पुरुषादानीय (पुरुषप्रिय) अर्हत् पार्श्व के देवों, मनुष्यों तथा असुरों की परिषद् में अपराजेय छह सौ वादी थे।
79. वासुपुज्जे णं अरहा छहिं पुरिस-सतेहिं सद्धिं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए।
79. वासुपूज्य अर्हत् छह सौ पुरुषों के साथ मुंड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित हुए।
80. चंदप्पभे णं अरहा छम्मासे छउ-मत्थे हुत्था।
80. चन्द्रप्रभ अर्हत् छह महीनों तक छद्मस्थ रहे।34
संजम-असंजम-पदं
81. तेइंदिया णं जीवा असमारभ-माणस्स छव्विहे संजमे कज्जति, तं जहा- घाणामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति। जिब्भामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति। फासामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति।
संयम-असंयम-पद
81. त्रीन्द्रिय जीवों का आरम्भ न करने वाले के छ: प्रकार का संयम होता है- 1. घ्राणमय सुख का वियोग नहीं करने से, 2. घ्राणमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 3. रसमय सुख का वियोग नहीं करने से, 4. रसमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 5. स्पर्शमय सुख का वियोग नहीं करने से, 6. स्पर्शमय दु:ख का संयोग नहीं करने से,
82. तेइंदिया णं जीवा समारभमाणस्स छव्विहे असंजमे कज्जति, तं जहा- घाणामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। जिब्भामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। फासामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति।
82. त्रीन्द्रिय जीवों का आरम्भ करने वाले के छ: प्रकार का असंयम होता है- 1. घ्राणमय सुख का वियोग करने से, 2. घ्राणमय दु:ख का संयोग करने से, 3. रसमय सुख का वियोग करने से, 4. रसमय दु:ख का संयोग करने से, 5. स्पर्शमय सुख का वियोग करने से, 6. स्पर्शमय दु:ख का संयोग करने से,
खेत्त-पव्वय-पदं
83. जंबूद्दीवे दीवे छ अकम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- हेमवते, हेरण्णवते, हरिवस्से, रम्मगवासे, देवकुरा, उत्तरकुरा।
क्षेत्र-पर्वत-पद
83. जम्बूद्वीप द्वीप में छह अकर्मभूमियां है- 1. हैमवत, 2. हैरण्यवत, 3. हरिवर्ष, 4. रम्यक्वर्ष, 5. देवकुरु, 6. उत्तरकुरु।
84. जंबुद्दीवे दीवे छव्वासा पण्णत्ता, तं जहा- भरहे, एरवते, हेमवते, हेरण्णवए, हरिवासे, रम्मगवासे।
84. जम्बूद्वीप में छह वर्ष (क्षेत्र) हैं- 1. भरत, 2. ऐरवत, 3. हैमवत, 4. हैरण्यवत, 5. हरिवर्ष, 6. रम्यकवर्ष।
85. जंबुद्दीवे दीवे छ वासहरपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- चुल्लहिमवंते, महाहिमवंते, णिसढे, णीलवंते, रुप्पी, सिहरी।
85. जम्बूद्वीप द्वीप में छह वर्षधर पर्वत है- 1. क्षुद्रहिमवान्, 2. महान्हिमवान् 3. निषध, 4. नीलवान्, 5. रुक्मी, 6. शिखरी।
86. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं छ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- चुल्लहिमवंतकूडे, वेसमणकूडे, महाहिमवंतकूडे, वेरुलियकूडे, णिसढकूडे, रुयगकूडे।
86. जम्बूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के दक्षिणभाग में छह कूट (चोटियां) हैं- 1. क्षुद्रहिमवत्कूट, 2. वैश्रमणकूट, 3. महाहिमवत्कूट, 4. वैडूर्यकूट, 5. निषधकूट, 6. रुचककूट।
87. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं छ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- णीलवंतकूडे, उवदंसणकूडे, रुप्पिकूडे, मणिकंचणकूडे, सिहरिकूडे, तिगिंछिकूडे।
87. जम्बूद्वीप द्वीप में मंदर पर्वत के उत्तरभाग में छह कूट हैं- 1. नीलवत्कूट, 2. उपदर्शनकूट, 3. रुक्मिकूट, 4. मणिकाञ्चनकूट, 5. शिखरीकूट, 6. तिगिञ्छिकूट।
महादह-पदं
88. जंबुद्दीवे दीवे छ महद्दहा पण्णत्ता, तं जहा- पउमद्दहे, महापउमद्दहे, तिगिंछिद्दहे, केसरिद्दहे, महापोंडरीयद्दहे, पुंडरीयद्दहे। तत्थ णं छह देवयाओ महिड्ढियाओ जाव पलिओवमट्ठितियाओ परिवसंति, तं जहा- सिरी, हिरी, धिती, कित्ती, बुद्धी, लच्छी।
महाद्रह-पद
88. जम्बूद्वीप द्वीप में छह महाद्रह हैं- 1. पद्मद्रह, 2. महापद्मद्रह, 3. तिगिञ्छिद्रह, 4. केशरिद्रह, 5. महापुण्डरीकद्रह, 6. पुण्डरीकद्रह। उनमें छह महर्द्धिक, महाद्युति, महाशक्ति, महाशय, महाबल, महासुख तथा पल्योपम की स्थिति वाली छह देवियां परिवास करती हैं- 1. श्री, 2. ह्री, 3. धृति, 4. कीर्ति, 5. बुद्धि, 6. लक्ष्मी।
णदी-पदं
89. जंबूद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं छ महाणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- गंगा, सिंधू, रोहिया, रोहितंसा, हरी, हरिकंता।
नदी-पद
89. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के दक्षिण- भाग में छह महानदियां है- 1. गंगा, 2. सिन्धु, 3. रोहिता, 4. रोहितांशा, 5. हरि, 6. हरिकांता।
90. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं छ महाणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णरकंता, णारिकंता, सुवण्णकूला, रुप्पकूला, रत्ता, रत्तवती।
90. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के उत्तर- भाग में छह महानदियां है- 1. नरकांता, 2. नारीकांता, 3. सुवर्णकूला, 4. रूप्यकूला, 5. रक्ता, 6. रक्तवती।
91. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमेणं सीताए महाणदीए उभय- कूले छ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- गाहावती, दहवती, पंकवती, तत्तयला, मत्तयला, उम्मत्तयला।
91. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत के पूर्वभाग में सीता महानदी के दोनों किनारों में मिलने वाली छह अन्तर्नदियां है- 1. ग्राहवती, 2. द्रहवती, 3. पंकवती, 4. तप्तजला, 5. मत्तजला, 6. उन्मत्तजला।
92. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोदाए महाणदीए उभयकूले छ अंतरणदीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खीरोदा, सीहसोता, अंतोवाहिणी, उम्मिमालिणी, फेणमालिणी, गंभीरमालिणी।
92. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत से पश्चिम-भाग में सीतोदा महानदी के दोनों किनारों में मिलने वाली छह अन्तर्नदियां है- 1. क्षीरोदा, 2. सिंहस्रोता, 3. अन्तर्वाहिनी, 4. उर्मिमालिनी, 5. फेनमालिनी, 6. गम्भीरमालिनी।
धायइसंड-पुक्खरवर-पदं
93. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं छ अकम्मभूमीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- हेमवए, हेरण्णवते, हरिवस्से, रम्मगवास, देवकुरा, उत्तरकुरा।
धातकीषण्ड-पुष्करवर-पद
93. धातकीषण्ड द्वीप के पूर्वार्ध में छह अकर्म- भूमियां है- 1. हैमवत, 2. हैरण्यवत, 3. हरिवर्ष, 4. रम्यकवर्ष, 5. देवकुरु, 6. उत्तरकुरु।
94. एवं जहा जंबुद्दीवे दीवे जाव अंतरणदीओ। जाव पुक्खरवरदीवद्धपच्चत्थिमद्धे भाणितव्वं।
94. इसी प्रकार जम्बूद्वीप द्वीप में जैसे वर्ष, वर्षधर आदि से अन्तर्-नदी तक का वर्णन किया गया है, वैसे ही यहां जानना चाहिए। इसी प्रकार धातकीषष्ड द्वीप के पश्चिमार्ध पुष्करवरद्वीपार्ध के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में जानना चाहिए।
उउ-पदं
95. छ उदू पण्णत्ता, तं जहा- पाउसे, वरिसारत्ते, सरए, हेमंते, वसंते, गिम्हे।
ऋतु-पद
95. ऋतुएं छह हैं35- 1. प्रावृट्-आषाढ़ और श्रावण, 2. वर्षा-भाद्रपद और आश्विन, 3. शरद्-कार्तिक और मृगशिर, 4. हेमन्त-पौष और माघ, 5. वसन्त-फाल्गुन और चैत्र, 6. ग्रीष्म-वैशाख और ज्येष्ठ।
ओमरत्त-पदं
96. छ ओमरत्ता पण्णत्ता, तं जहा- ततिए पव्वे, सत्तमे पव्वे, एक्कारसमे पव्वे, पण्णरसमे पव्वे, एगूणवीसइमे पव्वे, तेवीसइमे पव्वे।
अवमरात्र-पद
96. छह अवमरात्र (तिथिक्षय) होते हैं- 1. तीसरे पर्व-आषाढ़-कृष्णपक्ष में, 2. सातवें पर्व-भाद्रपद-कृष्णपक्ष में, 3. ग्यारहवें पर्व-कार्तिक-कृष्णपक्ष में, 4. पन्द्रहवें पर्व-पौष-कृष्णपक्ष में, 5. उन्नीसवें पर्व-फाल्गुन-कृष्णपक्ष में, 6. तेईसवें पर्व-वैसाख-कृष्णपक्ष में,
अतिरत्त-पदं
97. छ अतिरित्ता पण्णत्ता, तं जहा- चउत्थे पव्वे, अट्ठमे पव्वे, दुवालसमे पव्वे, सोलसमे पव्वे, वीसइमे पव्वे, चउवीसइमे पव्वे।
अतिरात्र-पद
97. छह अतिरात्र (तिथिवृद्धि) होते हैं- 1. चौथेे पर्व-आषाढ़-शुक्लपक्ष में, 2. आठवें पर्व-भाद्रपद-शुक्लपक्ष में, 3. बारहवें पर्व-कार्तिक-शुक्लपक्ष में, 4. सोलहवें पर्व-पौष-शुक्लपक्ष में, 5. बीसवें पर्व-फाल्गुन-शुक्लपक्ष में, 6. चौबीसवें पर्व-वैसाख-शुक्लपक्ष में,
अत्थोग्गह-पदं
98. आभिणिबोहियणाणस्स णं छव्विहे अत्थोग्गहे पण्णत्ते, तं जहा- सोइंदियत्थोग्गहे, चक्खिंदियत्थोग्गहे, घाणिंदियत्थोग्गहे, जिब्भिंदियत्थोग्गहे, फासिंदियत्थोग्गहे, णोइंदियत्थोग्गहे।
अर्थावग्रह-पद
98. आभिनिबोधिक ज्ञान का अर्थावग्रह छह प्रकार का होता है- 1. श्रोत्रेन्द्रिय अर्थावग्रह, 2. चक्षुरिन्द्रिय अर्थावग्रह, 3. घ्राणेन्द्रिय अर्थावग्रह, 4. जिह्वेन्द्रिय अर्थावग्रह, 5. स्पर्शनेन्द्रिय अर्थावग्रह, 6. नोइन्द्रिय अर्थावग्रह।
ओहिणाण-पदं
99. छव्विहे ओहिणाणे पण्णत्ते, तं जहा- आणुगामिए, अणाणुगामिए, वड्ढमाणए, हायमाणए, पडिवाती, अपडिवाती।
अवधिज्ञान-पद
99. अवधिज्ञान36 के छह प्रकार हैं- 1. आनुगामिक, 2. अनानुगामिक, 3. वर्धमान, 4. हीयमान, 5. प्रतिपाति, 6. अप्रतिपाति।
अवयण-पदं
100. णो कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा इमाइं छ अवयणाइं वदित्तए, तं जहा- अलियवयणे, हीलियवयणे, खिंसितवयणे, फरुसवयणे, गारत्थियवयणे, विउसवितं वा पुणो उदीरित्तए।
अवचन-पद
100. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को छह अवचन (गर्हित वचन) नहीं बोलने चाहिए- 1. अलीकवचन-असत्यवचन,2. हीलित-वचन-अवहेलनायुक्तवचन, 3. खिंसितवचन-मर्मवेधीवचन, 4. परुषवचन-कटुकवचन, 5. अगारस्थितवचन-मेरा पुत्र, मेरी माता-ऐसा सम्बन्ध सूचक वचन। 6. उपशांत कलह का उभारने वाला वचन।
कप्पस्स पत्थार-पदं
101. छ कप्पस्स पत्थारा पण्णत्ता, तं जहा- पाणातिवायस्स वायं वयमाणे, मुसावायस्स वायं वयमाणे अदिण्णादाणस्स वायं वयमाणे, अविरतिवायं वयमाणे, अपुरिसवायं वयमाणे, दासवायं वयमाणे- इच्चेते छ कप्पस्स पत्थारे पत्थरेत्ता सम्ममपडिपूरेमाणे तट्ठाणपत्ते।
कल्प-प्रस्तार-पद
101. कल्प (साध्वाचार) के छह प्रस्तार (प्रायश्चित्त-रचना के विकल्प) हैं37- 1. प्राणातिपातसम्बन्धी आरोपात्मक वचन बोलने वाला। 2. मृषावादसम्बन्धी आरोपात्मक वचन बोलने वाला। 3. अदत्तादानसम्बन्धी आरोपात्मक वचन बोलने वाला। 4. अब्रह्मचर्यसम्बन्धी आरोपात्मक वचन बोलने वाला। 5. नपुंसक होने का आरोप लगाने वाला। 6. दास होने का आरोप लगाने वाला। इस प्रकार कल्प के प्रस्तारों को स्थापित कर यदि कोई साधु उन्हें प्रमाणित न कर सके तो वह तत्स्थान प्राप्त होता है- आरोपित दोष के प्रायश्चित्त का भागी होता है।
पलिमंथु-पदं
102. छ कप्पस्स पलिमंथु पण्णत्ता, तं जहा- कोकुइते संजमस्स पलिमंथू, मोहरिए सच्चवयणस्स पलिमंथू, चक्खुलोलुए ईरियावहियाए पलिमंथू, तिंतिणिए एसणागोयरस्स लिमंथू, इच्छालोभिते मोत्तिमग्गस्स पलिमंथू, भिज्जाणिदाणकरणे मोक्खमग्गस्स पलिमंथू, सव्वत्थ भगवता अणिदाणता पसत्था।
पलिमन्थु-पद
102. कल्प (साध्वाचार) के छह पलिमंथु (प्रतिपक्षी) हैं38- 1. कौकुचित-चपलता करने वाला संयम का पलिमंथु है। 2. मौखरिक-वाचाल सत्य वचन का पलिमंथु है। 3. चक्षुलोलुप-दृष्टि-आसक्त ईर्यापथिक का पलिमंथु है। 4. तिंतिणिक-चिड़चिड़े स्वभाव वाला भिक्षा की एषणा का पलिमंथु है। 5. इच्छालोभिक-अतिलोभी मुक्तिमार्ग का पलिमंथु है। 6. भिध्यानिदानकरण-आसक्तभाव से किया जाने वाला पौद्गलिक सुखों का संकल्प मोक्षमार्ग का पलिमंथु है। भगवान् ने अनिदानता को सर्वत्र प्रशस्त कहा है।
कप्पठिति-पदं
103. छव्विहा कप्पट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- सामाइयकप्पट्ठिती, छेओवट्ठावणियकप्पट्ठिती, णिव्विसमाणकप्पट्ठिती, णिव्विट्ठकप्पट्ठिती, जिणकप्पट्ठिती, थेरकप्पट्ठिती।
कल्पस्थिति-पद
103. कल्पस्थिति छह प्रकार की है39- 1. सामायिककल्पस्थिति, 2. छेदोपस्थापनीयकल्पस्थिति, 3. निर्विशमानकल्पस्थिति, 4. निर्विष्टकल्पस्थिति, 5. जिनकल्पस्थिति, 6. स्थविरकल्पस्थिति।
महावीरस्स छट्ठभत्त-पदं
104. समणे भगवं महावीरे छट्ठेणं भत्तेणं अपाणएणं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए।
महावीर का षष्ठभक्त-पद
104. श्रमण भगवान् महावीर अपानक छट्ठ-भक्त की तपस्या में मुण्ड होकर अगार से अनगारत्व में प्रव्रजित हुए।
105. समणस्स णं भगवओ महावीरस्स छट्ठेणं भत्तेणं अपाणएणं अणंते अणुत्तरे णिव्वाघाए णिरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवरणाणदंसणे0 समुप्पण्णे।
105. श्रमण भगवान् महावीर को अपानक छट्ठ- भक्त की तपस्या में अनन्त, अनुत्तर, निर्व्या- घात, निरावरण, कृत्स्न, प्रतिपूर्ण केवलवर- ज्ञानदर्शन उत्पन्न हुआ।
106. समणे भगवं महावीरे छट्ठेणं भत्तेणं अपाणएणं सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतगडे परिणिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
106. श्रमण भगवान् महावीर को अपानक छट्ठ- भक्त में सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत और सर्वदु:खों से रहित हुए।
विमाण-पदं
107. सणंकुमार-माहिंदेसु णं कप्पेसु विमाणा छ जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
विमान-पद
107. सनत्कुमार तथा माहेन्द्र देवलोक के विमान छह सौ योजन ऊंचे होते हैं।
देव-पदं
108. सणंकुमार-माहिंदेसु णं कप्पेसु देवाणं भवधारणिज्जगा सरीरगा उक्कोसेणं छ रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
देव-पद
108.सनत्कुमार तथा माहेन्द्र देवलोक में देवों का भवधारणीय शरीर ऊंचाई में छह रत्नी का होता है।
भोयण-परिणाम-पदं
109. छव्विहे भोयणपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- मणुण्णे, रसिए, पीणणिज्जे, बिहणिज्जे, मयणिज्जे, दप्पणिज्जे।
भोजन-परिणाम-पद
109. भोजन का परिणाम40 छह प्रकार का होता है- 1. मनोज्ञ-मन में आह्लाद उत्पन्न करने वाला। 2. रसिक-रसयुक्त। 3. प्रीणनीय-रस, रक्त आदि धातुओं में समता लाने वाला। 4. बृंहणीय-धातुओं को उपचित करने वाला। 5. मदनीय-काम को बढ़ाने वाला। 6. दर्पणीय-पुष्टिकारक।
विस-परिणाम-पदं
110. छव्विहे विसपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- डक्के, भुत्ते, णिवतिते, मंसाणुसारी, सोणिताणुसारी, अट्ठिमिंजाणुसारी।
विष-परिणाम-पद
110. विष का परिणाम छह प्रकार का होता है- 1. दष्ट-किसी विषैले प्राणी द्वारा काटे जाने पर प्रभाव डालने वाला। 2. भुक्त-खाए जाने पर प्रभाव डालने वाला। 3. निपतित-शरीर के बाहरी भाग से स्पृष्ट होकर प्रभाव डालने वाला-त्वग्विष दृष्टि-विष आदि। 4. मांसानुसारी-मांस तक की धातुओं को प्रभावित करने वाला। 5. शोणितानुसारी-रक्त तक की धातुओं को प्रभावित करने वाला। 6. अस्थिमज्जानुसारी-अस्थि-मज्जा तक की धातुओं को प्रभावित करने वाला।
पट्ठ-पदं
111. छव्विहे पट्ठे पण्णत्ते, तं जहा- संसयपट्ठे, वुग्गहपट्ठे, अणुजोगी, अणुलोमे, तहणाणे, अतहणाणे।
पृष्ट-पद
111. प्रश्न छह प्रकार के होते हैं- 1. संशयप्रश्न-संशय मिटाने के लिए पूछा जाने वाला। 2. व्युद्ग्रहप्रश्न-मिथ्या अभिनिवेश से दूसरे को पराजित करने के लिए पूछा जाने वाला। 3. अनुयोगी-व्याख्या के लिए पूछा जाने वाला। 4. अनुलोम-कुशलकामना से पूछा जाने वाला। 5. तथाज्ञान-स्वयं जानते हुए भी दूसरी की ज्ञानवृद्धि के लिए पूछा जाने वाला। 6. अतथाज्ञान-स्वयं न जानने की स्थिति में पूछा जाने वाला।
विरहिय-पदं
112. चमरचंचा णं रायहाणी उक्कोसेणं छम्मासा विरहिया उववातेणं।
विरहित-पद
112. चमरचञ्चा राजधानी में उत्कृष्टरूप से छह महीनों तक उपपात का विरह (व्यवधान) हो सकता है।
113. एगमेगे णं इंदट्ठाणे उक्कोसेणं छम्मासे विरहिते उववातेणं।
113. प्रत्येक इन्द्र के स्थान में उत्कृष्टरूप से छह महीनों तक उपपात का विरह हो सकता है।
114. अधोसत्तमा णं पुढवी उक्कोसेणं छम्मासा विरहिता उववातेणं।
114. निचली सातवीं पृथ्वी में उत्कृष्ट रूप से छह महिनों तक उपपात का विरह हो सकता है।
115. सिद्धिगती णं उक्कोसेणं छम्मासा विरहिता उववातेणं।
115. सिद्धिगति के स्थान में उत्कृष्टरूप से छह महीनों तक उपपात का विरह हो सकता है।
आउयबंध-पदं
116. छव्विधे आउयबंधे पण्णत्ते, तं जहा- जातिणामणिधत्ताउए, गतिणामणिधत्ताउए, ठितिणामणिधत्ताउए, ओगाहणाणामणिधत्ताउए, पएसणामणिधत्ताउए, अणुभागणामणिधत्ताउए।
आयुर्बन्ध-पद
116. आयुष्य का बंध छह प्रकार होता है41- 1. जातिनामनिषिक्तायु, 2. गतिनामनिषिक्तायु, 3. स्थितिनामनिषिक्तायु, 4. अवगाहनानामनिषिक्तायु, 5. प्रदेशनामनिषिक्तायु, 6. अनुभागनामनिषिक्तायु।
117. णेरइयाणं छव्विधे आउयबंधे पण्णत्ते, तं जहा- जातिणामणिहत्ताउए, गतिणामणिहत्ताउए, ठितिणामणिहत्ताउए, ओगाहणाणामणिहत्ताउए, पएसणामणिहत्ताउए, अणुभागणामणिहत्ताउए।
117. नैरयिकों के आयुष्य का बंध छह प्रकार का होता है- 1. जातिनामनिषिक्तायु, 2. गतिनामनिषिक्तायु, 3. स्थितिनामनिषिक्तायु, 4. अवगाहनानामनिषिक्तायु, 5. प्रदेशनामनिषिक्तायु, 6. अनुभागनामनिषिक्तायु।
118. एवं जाव वेमाणियाणं।
118. इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डकों के जीवों में आयुष्य का बंध छह प्रकार का होता है।
परभवियाउय-पदं
119. णेरइया णियमा छम्मासावसे-साउया परभवियाउयं पगरेंति।
परभविकायु-पद
119. नैरयिक वर्तमान आयुष्य के छह मास शेष रह जाने पर निश्चय ही परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
120. एवं-असुरकुमारा वि जाव थणियकुमारा।
120. इसी प्रकार असुरकुमार से स्तनितकुमार तक के सभी भवनपति देव वर्तमान आयुष्य के छह मास शेष रहने पर निश्चय ही परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
121. असंखेज्जवासाउया सण्णि-पंचिंदियतिरिक्खजोणिया णियमं छम्मासावसेसाउया परभवियाउयं पगरेंति।
121. असंख्य वर्ष की आयु वाले समनस्क-तिर्यक्योगिनक-पञ्चेन्द्रिय वर्तमान आयुष्य के छह मास शेष रहने पर निश्चय ही परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
122. असंखेज्जवासाउया सण्णि-मणुस्सा णियमं छम्मासावसेसाउया परभवियाउयं पगरेंति।
122. असंख्य वर्ष की आयु वाले समनस्क वर्तमान आयुष्य के छह मास शेष रहने पर निश्चय ही परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
123. वाणमंतरा जोतिसवासिया वेमाणिया जहा णेरइया।
123. वानमंतर, ज्योतिष्क और वैमानिक देव वर्तमान आयुष्य के छह मास शेष रहने पर निश्चय ही परभव के आयुष्य का बंध करते हैं।
भाव-पदं
124. छव्विधे भावे पण्णत्ते, तं जहा- ओदइए, उवसमिए, खइए, खओवसमिए, पारिणामिए, सण्णिवातिए।
भाव-पद
124. भाव42 के छह प्रकार हैं- 1. औदयिक, 2. औपशमिक, 3. क्षायिक, 4. क्षायोपशमिक, 5. पारिणामिक, 6. सान्निपातिक।
पडिक्कमण-पदं
125. छव्विहे पडिक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा- उच्चारपडिक्कमणे, पासवणपडिक्कमणे, इत्तरिए, आवकहिए, जंकिंचिमिच्छा, सोमणंतिए।
प्रतिक्रमण-पद
125. प्रतिक्रमण छह प्रकार का होता हैं- 1. उच्चार प्रतिक्रमण-मल-त्याग करने के बाद वापस आकर ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करना। 2. प्रस्रवण प्रतिक्रमण-मूत्र-त्याग करने के बाद वापस आकर ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करना। 3. इत्वरिक प्रतिक्रमण-दैवसिक, रात्रिक आदि प्रतिक्रमण करना। 4. यावत्कथिक प्रतिक्रमण-हिंसा आदि से सर्वथा निवृत्त होना अथवा आजीवन अनशन करना। 5. यत्किंचित्मिथ्यादुष्कृत प्रतिक्रमण-साधारण अयतना होने पर उसकी विशुद्धि के लिए 'मिच्छामिदुक्कडं' इस भाषा में खेद प्रकट करना। 6. स्वप्नान्तिक प्रतिक्रमण-सोकर उठने के पश्चात् ईर्यापथिकी सूत्र के द्वारा प्रतिक्रमण करना।
णक्खत्त-पदं
126. कत्तियाणक्खत्ते छत्तारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
126. कृत्तिका नक्षत्र के छह तारे हैं।
127. असिलेसाणक्खत्ते छत्तारे पण्णत्ते।
127. अश्लेषा नक्षत्र के छह तारे हैं।
पावकम्म-पदं
128. जीवा णं छट्ठाणणिव्वत्तिए पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति चिणिस्संति वा, तं जहा- पुढविकाइयणिव्वत्तिए, आउकाइयणिव्वत्तिए, तेउकाइयणिव्वत्तिए, वाउकाइयणिव्वत्तिए, वणस्सइकाइयणिव्वत्तिए, तसकायणिव्वत्तिए। एवं-चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेय तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
128. जीवों ने छह स्थान निर्वर्तित पुद्गलों को पापकर्म के रूप में ग्रहण किया था, करते हैं और करेंगे- 1. पृथ्वीकायनिर्वर्तित, 2. अप्कायनिर्वर्तित, 3. तेजस्कायनिर्वर्तित, 4. वायुकायनिर्वर्तित, 5. वनस्पतिकायनिर्वर्तित, 6. त्रसकायनिर्वर्तित। इसी प्रकार जीवों ने षट्काय निर्वर्तित पुद्गलों का पापकर्म के रूप में उपचय, बंध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गल-पदं
129. छप्पएसिया णं खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
129. छह प्रदेशी स्कन्ध अनन्त हैं।
130. छप्पएसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
130. छह प्रदेशावगाढ़ पुद्गल अनन्त हैं।
131. छसमयट्ठितीया पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
131. छह समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं।
132. छगुणकालगा पोग्गला जाव छगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
132. छह गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं- इसी प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के छह गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-६
1. (सू. 1)
प्रस्तुत सूत्र में गण धारण करनेवाले व्यक्ति के लिए छह कसौटियां निर्दिष्ट हैं-
1. श्रद्धा-अश्रद्धावान् पुरुष मर्यादानिष्ठ नहीं हो सकता। जो स्वयं मर्यादानिष्ठ नहीं होता वह दूसरों को मर्यादा में स्थापित नहीं कर सकता। इसलिए गणी की प्रथम योग्यता 'श्रद्धा'-मर्यादाओं के प्रति विश्वास है।
2. सत्य-इसके दो अर्थ हैं-
1. यथार्थवचन।
2. प्रतिज्ञा के निर्वाह में समर्थ।
यथार्थभाषी पुरुष ही यथार्थ का प्रतिपादन कर सकता है। जो की हुई प्रतिज्ञा के निर्वाह में समर्थ होता है, वही दूसरों में विश्वास उत्पन्न कर सकता है। गणी दूसरों के लिए विश्वस्त होना चाहिए। इसलिए उसकी दूसरी योग्यता 'सत्य' है।
3. मेधा-आगम साहित्य में मेधावी के दो अर्थ प्राप्त होते हैं-
1. मर्यादावान्।
2. श्रुतग्रहण करने की शक्ति से संपन्न।
जो व्यक्ति स्वयं मर्यादावान् है, वही दूसरों को मर्यादा में रख सकता है और वही व्यक्ति अपने गण में मर्यादाओं का अक्षुण्ण पालन करा सकता है।
जो व्यक्ति तीक्ष्ण बुद्धि से संपन्न होता है, वही श्रुतग्रहण करने में समर्थ होता है। ऐसा व्यक्ति ही दूसरों से श्रुतग्रहण कर अपने शिष्यों को उसका अध्यापन कराने में समर्थ हो सकता है। इस प्रकार वह स्वयं अनेक विषयों का ज्ञाता होकर अपने गण में भी शिष्यों को भी इसी ओर प्रेरित कर सकता है। इसलिए उनकी तीसरी योग्यता 'मेधा' है।
4. बहुश्रुतता-जैन परम्परा में 'बहुश्रुत' व्यक्ति का बहुत समादर रहा है। उसे गण का एकमात्र उपष्टम्भ माना है। उत्तराध्ययन सूत्र में 'बहुस्सुयपूआ' नाम का ग्यारहवां अध्ययन है। उनमें बहुश्रुत की महिमा बतलाई गई है। उत्तरवर्ती व्याख्या-ग्रंथों में भी बहुश्रुत व्यक्ति के विषय में अनेक विशेष नियम उपलब्ध होते है।
प्रस्तुत सूत्र की वृत्ति में बताया गया है कि जो गणनायक बहुश्रुत नहीं होता, वह गण का अनुपकारी होता है। वह अपने शिष्यों की ज्ञानसंपदा कैसे बढ़ा सकता हैं? जो गण या कुल अगीतार्थ (अबहुश्रुत) की निश्रा में रहता है, उसका विस्तार नहीं होता। अगीतार्थ व्यक्ति बालवृद्धकुलगच्छ का सम्यक्प्रवर्तन नहीं कर पाता।
इसलिए उसकी चौथी योग्यता 'बहुश्रुतता' है।
5. शक्ति-गणनायक को शक्तिसम्पन्न होना चाहिए। उसकी शक्तिसंपन्नता के चार अवयव हैं-
1. शरीर से स्वस्थ व दृढ़संहनन वाला होना।
2. मंत्र के विधि-विधानों का ज्ञाता तथा अनेक मंत्रों की सिद्धियों से संपन्न।
3. तंत्र की सिद्धियों से संपन्न।
4. परिवार से संपन्न अर्थात् विशिष्ट शिष्यसंपदा से युक्त, विविध विषयों में निष्णात शिष्यों से परिवृत्त।
इसलिए उसकी पांचवीं योग्यता 'शक्ति' है।
6. अल्पाधिकरणता-अधिकरण का अर्थ है-कलह या विग्रह। जो पुरुष स्वपक्ष या परपक्ष के साथ कलह करता रहता है उसका गौरव नहीं बढ़ता। जिसके प्रति गुरुत्व की भावना नहीं होती वह गण को लाभान्वित नहीं कर सकता। इसलिए गणी को छठी योग्यता 'अकलह' (प्रशान्त भाव) है।
2. (सू0 3)
प्रस्तुत सूत्र में कालगत निर्ग्रंथ अथवा निर्ग्रंथी की निर्हरण-क्रिया का उल्लेख है। इसमें छह बातों का निर्देश है-
1. मृतक को उपाश्रय से बाहर लाकर रखना।
किसी साधु के कालगत हो जाने पर कुछेक विधियों का पालन कर उसे उपाश्रय से बाहर लाकर परिस्थापित कर देना।
2. मृतक को उपाश्रय से बहिर्भाग से बस्ती के बाहर ले जाना-साधु की उपस्थिति में मृतक का वहन साधु को ही करना चाहिए। इसकी विधि निम्न विवरण में द्रष्टव्य है।
3. उपेक्षा-वृत्तिकार ने यहां उपेक्षा के दो प्रकारों की सूचना दी है-
1. व्यापार की उपेक्षा।
2. अव्यापार की अपेक्षा।
उन्होंने प्रसंगवश उपेक्षा के अर्थ भी भिन्न-भिन्न किए हैं। व्यापार उपेक्षा में उपेक्षा का अर्थ प्रवृत्ति और अव्यापार उपेक्षा में उपेक्षा का अर्थ उदासीन भाव किया है।
1. व्यापार की उपेक्षा का अर्थ है-मृतक विषयक छेदन, बंधन आदि क्रियाएं जो परंपरा से प्रसिद्ध हैं, इनमें प्रवृत्त होना।
2. अव्यापार की अपेक्षा का अर्थ है-मृतक के संबंधियों द्वारा किए जाने वाले सत्कार की उपेक्षा करना-उसमें उदासीन रहना। यह अर्थ बहुत ही संक्षिप्त है। वृत्तिकार के समय में ये बंधन और छेदन की परंपराएं प्रचलित रही हो, किन्तु आज इन परंपराओं का प्रचलन नहीं है, अत: इनका हार्द समझ पाना अत्यन्त कठिन है। इन परंपराओं का विस्तृत उल्लेख बृहत्कल्पभाष्य तथा व्यवहारभाष्य में प्राप्त है। उनके सदर्भ में 'उपेक्षा' का अर्थ स्पष्ट हो जाता है।
बृहत्कल्पभाष्य में इस प्रसंग में आए हुए बंधन और छेदन का अर्थ इस प्रकार है-
बंधन-मृतक के दोनों पैरों के दोनों अंगूठे तथा दोनों हाथों के दोनों अंगूठे-चारों अंगूठों को रस्सी से बांधना तथा मुखवस्त्रिका से मुंह को ढंकना।
छेदन-मृतक के अक्षत देह में अंगुली के बीच के पर्व का कुछ छेदन करना।
3. व्यापार उपेक्षा का यह विस्तृत अर्थ है। अव्यापार अपेक्षा का तात्पर्य स्प्ष्ट नहीं है। भाष्यों में भी उसका कोई विवरण प्राप्त नहीं है। प्राचीन काल में मृतक मुनि के संबंधी किस प्रकार के मृतक मुनि का सत्कार करते थे, यह ज्ञात नहीं है।
किन्तु यह संभव है कि अपने संबंधी मुनि के कालगत होने पर गृहस्थ मरण-महोत्सव आदि मनाते हों, मृतक के शरीर पर सुगंधित द्रव्य आदि चढ़ाते हों तथा पूर्ण साज-सज्जा से शव-यात्रा निकालते हों।
4. शव के पास रात्रिजागरण-प्राचीनविधि के अनुसार जो मुनि निद्राजयी, उपायकुशल, महापराक्रमी, धैर्य संपन्न, कृतकरण (उस विधि के ज्ञाता), अप्रमादी और अभीरु होते थे, वे ही मृतक के पास बैठकर रात्रिजागरण करते थे।
रात्रि में वे मुनि परस्पर धर्मकथा करते अथवा उपस्थित श्रावकों को धर्मचर्चा सुनाते अथवा स्वयं सूत्र या धार्मिक आख्यानक का स्वाध्याय मधुर और उच्चस्वर से करते थे। वृत्तिकार ने यहां दो पाठान्तरों की सूचना दी है-'भयमाणा और अवसामेमाणा।' ये पाठान्तर बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसके पीछे एक पुष्ट पंरपरा का संकेत है।
शव के पास रात्रिजागरण करने वाला भयभीत न हो। वह अत्यन्त अभय और धैर्यशाली हो तथा उपरोक्त गुणों से युक्त हो।
दूसरा पाठान्तर है 'अवसामेमाणा'। इसका अर्थ है-उपशमन करनेवाला। इसके पीछे रही अर्थ-परंपरा इस प्रकार है-
शव का परिष्ठापन करने के बाद यदि वह व्यन्तराधिष्ठिति होकर दो-तीन बार उपाश्रय में आ जाए तो मुनियों को अपने-अपने तपयोग की वृद्धि करनी चाहिए। इस प्रकार योग-परिवृद्धि करने पर भी वह व्यन्तरराधिष्ठित मृतक वहां आए तो मुनि अपने बाएं हाथ में मूत्र लेकर उसका चिंतन करे और कहे-'अरे गुह्यक! सचेत हो, सचेत हो। मूढ़ मत हो, प्रमाद मत कर।'
इतना करने पर भी वह गुह्यक एक, दो या उपस्थित सभी श्रमणों के नाम बताए तो उन-उन नाम वाले साधुओं को लुंचन करा लेना चाहिए और पांच दिन का उपवास करना चाहिए। जो इतना तप न कर सकें, वे एक, दो, तीन, चार उपवास करें। यह भी न करने पर गण से अलग होकर विहरण करें। उस उपद्रव के निवारण के लिए अजितनाथ और शांतिनाथ का स्तवन करें। यह उपशमन की विधि है।
5. मृतक के संबंधियों को जताना-यह विधि रही है कि जो मुनि कालगत हुआ है और उसके ज्ञातिजन उस नगर में है तो उनको उसकी मृत्यु की सूचना देनी चाहिए। अन्यथा वे ऐसा कह सकते हैं कि हमें बिना पूछे ही आपने शव का परिष्ठापन कैसे कर दिया? वे कलह आदि उत्पन्न कर सकते हैं।
6. विसर्जित करने के लिए मौन भाव से जाना-
निर्हरण के लिए जानेवाले को किसी से बातचीत नहीं करनी चाहिए। इधर-उधर दृष्टि-विक्षेप भी नहीं करना चाहिए।
कालगत मुनि की निर्हरण क्रिया की विधि का विस्तृत उल्लेख बृहत्कल्पभाष्य, व्यवहारभाष्य और आवश्यकचूर्णि में मिलता है। बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार उसका विवरण इस प्रकार है-
मुनि के शव को ले जाने के लिए वहनकाष्ठ और महास्थंडिल (जहां मृतक को परिष्ठापन किया जाता है) का निरीक्षण करना चाहिए। तीन स्थंडिलों का निरीक्षण आवश्यक होता है-
1. गांव के नजदीक, 2. गांव के बीच में, 3. गांव से दूर।
इन तीनों की अपेक्षा इसलिए है कि एक के अव्यवहार्य होने पर दूसरा स्थंडिल काम में आ सके। संभव है, देखे हुए स्थंडिल को खेत के रूप में परिवर्तित कर दिया गया हो, अथवा उस क्षेत्र में पानी का जमाव हो गया हो, अथवा वहां हरियाली हो गई हो, अथवा वहां त्रस प्राणियों का उद्भव हो गया हो अथवा वहां नया गांव बसा लिया हो अथवा वहां किसी सार्थ ने अपना पड़ाव डाल दिया हो-इन सब संभावनाओं के कारण तीन स्थंडिल अपेक्षित होते हैं। एक के अवरुद्ध होने पर दूसरे और दूसरे के अवरुद्ध होने पर तीसरे स्थंडिल को काम में लेना चाहिए। मृतक को ढाई हाथ लम्बे सफेद और सुगंधित वस्त्र में ढंकना चाहिए। उसके नीचे भी वैसा ही एक वस्त्र बिछाना चाहिए। तत्पश्चात् उसको उन वस्त्रों सहित एक डोरी से बांधकर, उस डोरी को ढंकने के लिए तीसरा अति उज्ज्वल वस्त्र ऊपर डाल देना चाहिए। सामान्यत: तीन वस्त्रों का उपयोग अवश्य होना चाहिए और आवश्यकतावश अधिक वस्त्रों का भी उपयोग किया जा सकता है। शव को मलिन वस्त्रों से ढकने से प्रवचन की अवज्ञा होती है। लोक कहने लगते हैं-'अरे! ये साधु मरने पर भी शोभा प्राप्त नहीं करते।' मलिन वस्त्रों के कारण दो दोष उत्पन्न होते हैं-एक तो जो व्यक्ति उस सम्प्रदाय में सम्यक्त्व ग्रहण करना चाहते हैं, उनका मन उससे हट जाता है और जो व्यक्ति उस संघ में प्रव्रजित होना चाहते हैं, वे भी उससे दूर हो जाते हैं। अत: शव को अत्यन्त शुक्ल और सुन्दर वस्त्रों से ढंकना चाहिए। जब भी साधु कालगत हुआ हो उसे उसी समय निकालना चाहिए, फिर चाहे रात हो या दिन। लेकिन रात्रि में विशेष हिम गिरता हो, चोरों या हिंसक जानवरों का भय हो, नगर के द्वार बंद हों, मृतक महाजनों द्वारा ज्ञात हो अथवा किसी ग्राम की ऐसी व्यवस्था हो कि वहां रात्रि में शव को बाहर नहीं ले जाया जाता, मृतक के संबंधियों ने पहले से ऐसा कहा हो कि हमको पूछे बिना मृतक को न ले जाया जाए अथवा मृतक मुनि प्रसिद्ध आचार्य अथवा लम्बे समय तक अनशन का पालन कर कालगत हुआ हो, अथवा मास-मास की तपस्या करने वाला महान् तपस्वी हो तो शव को रात्रि के समय नहीं ले जाना चाहिए।
इसी प्रकार यदि सफेद कपड़ों का अभाव हो, अथवा राजा अपने अन्त:पुर के साथ तथा पुरस्वामी नगर में प्रवेश कर रहा हो अथवा वह भट, भोजिक आदि के विशाल समूह के साथ नगर के बाहर जा रहा हो? उस समय नगर के द्वार लोगों से आकीर्ण रहते हैं, अत: शव को दिन में नहीं ले जाना चाहिए। रात्रि में उसका निर्हरण करना चाहिए।
साधु को कालगत होते ही, जब तक कि वायु से सारा शरीर अकड़ न जाए, उसके हाथ और पैरों को एकदम सीधे लम्बे फैला दें और मुंह तथा आंखों के पुटों को बंद कर दें।
साधु के शव को देखकर मुनि विषाद न करें किन्तु उसका विधि से व्युत्सर्जन करे। वहां यदि आचार्य हों तो वे सारी विधि का निर्वाह करें। उनके अभाव में गीतार्थ मुनि, उसके अभाव में अगीतार्थ मुनि जिसको मृतक की विधि का पूर्व अनुभव हो, उसके अभाव में धैर्य आदि गुणों से संपन्न मुनि से सारी विधि कराई जाए। किन्तु शोक से या भय से विधि में प्रमाद न करे।
शव के पास बैठे मुनि रात्रि जागरण करें जो निद्राजयी, उपायकुशल, शक्तिसंपन्न, धैर्यशाली, कृतकरण, अप्रमादी तथा अभीरू हो। शव के पास बैठकर वे उच्च स्वर में धर्मकथा करें।
मृतक के हाथ और पैरों के अंगूठों को रस्सी से बांधकर उसके मुंह को मुखवस्त्रिका से ढंक दें तथा मृतक के अक्षत देह में उसकी अंगुली को मध्य से छेद डालें। फिर यदि शरीर में कोई व्यन्तर या प्रत्यनीक देवता प्रवेश कर दे तो बाएं हाथ में मूत्र लेकर मृतक के शरीर का सिंचन करते हुए ऐसा कहे-हे गुह्यक! सचेत हो, सचेत हो। मूढ़ मत बन, प्रमाद मत कर, संस्तारक से मत उठ।
उस समय उस मृत कलेवर में प्रवेश कर कोई दूसरा अपने विकराल रूप से डराए, अट्टहास करे, अथवा भयंकर शब्द करें तो भी उपस्थित मुनि उससे भयभीत न हों और विधि से शव का व्युत्सर्ग करें।
शव के परिष्ठान के लिए नैॠत कोण सबसे श्रेष्ठ है। उसके अभाव में दक्षिण दिशा, उसके अभाव में पश्चिम, उसके अभाव में आग्नेयी (दक्षिण-पूर्व) उसके अभाव में वायवी (पश्चिम-उत्तर) उसके अभाव में पूर्व, उसके अभाव में उत्तर पूर्व दिशा का उपयोग करें। इन दिशाओं में परिष्ठापन करने से अनेक हानि-लाभ होते हैं।
नैॠृत में परिष्ठापन करने से अन्न-पान और वस्त्र का प्रचुर लाभ होता है और समूचे संघ में समाधि होती है। दक्षिण में परिष्ठापन करने से अन्न-पान का अभाव होता है, पश्चिम में करने से उपकरणों का अलाभ होता है, आग्नेयी में करने से साधुओं में परस्पर तू-तू मैं-मैं होती है, वायवी में करने से साधुओं में परस्पर तथा गृहस्थ और अन्य तीर्थंकों के साथ कलह बढ़ता है, पूर्व में करने से गण-भेद और चारित्र-भेद होता है, उत्तर में करने से रोग बढ़ता है और उत्तर-पूर्व में करने से दूसरा कोई साधु (निकट काल में) मृत्यु को प्राप्त होता है।
शव को परिष्ठापन के लिए ले जाते समय एक मुनि पात्र में शुद्ध पानक लें तथा उसमें चार अंगुल प्रमाण समान रूप से काटे हुए कुश लेकर, पीछे मुड़कर न देखते हुए, स्थंडिल की ओर गमन करे। यदि उस समय दर्भ प्राप्त न हो तो उसके स्थान पर चूर्ण अथवा केशर का उपयोग किया जा सकता है। यदि वहां कोई गृहस्थ हो तो शव को वहां रखकर हाथ-पैर धोएं तथा अन्यान्य विधियों का भी पालन करें, जिससे कि प्रवचन का उड्डाह न हो।
शव को उपाश्रय से निकालते समय या उसका परिष्ठापन करते समय उसका शिर गांव की ओर करे। गांव की ओर पैर रखने से अमंगल समझा जाता है।
स्थंडिल भूमि में पहुंच कर एक मुनि उस कुश से संस्तारक तैयार करे। वह संस्तारक सर्वत्र होना चाहिए, ऊंचा-नीचा नहीं होना चाहिए। यदि कुश न मिले तो चूर्ण या नागकेशर के द्वारा अव्यवच्छिन्न रूप से ककार और उसके नीचे तकार बनाए। चूर्ण या नागकेशर के अभाव में किसी प्रलेप आदि के द्वारा भी ऐसा किया जा सकता है। यह विधि संपन्न कर शव को उस पर परिष्ठापित कर और उसके पास रजोहरण, मुखवस्त्रिका और चोलपट्टक रखने चाहिए। इस यथाजात चिन्हों के न रखने से कालगत साधु मिथ्यात्व को प्राप्त हो सकता है तथा चिन्हों के अभाव में राजा के पास जाकर कोई शिकायत कर सकता है कि एक मृत शव पड़ा है-यह सुनकर राजा कुपित होकर, आसपास के दो-तीन गांवों का उच्छेद भी कर सकता है।
स्थंडिल भूमि में मृतक का व्युत्सर्जन कर मुनि वहीं कायोत्सर्ग न करे, किन्तु उपाश्रय में आकर आचार्य के पास, परिष्ठापन में कोई अविधि हुई हो तो उसकी आलोचना करे।
यदि कालगत मुनि के शरीर में यक्ष प्रविष्ट हो जाए और शव उठ खड़ा हो तो मुनियों को इस विधि का पालन करना चाहिए-यदि शव उपाश्रय में ही उठ जाए तो उपाश्रय को छोड़ देना चाहिए। इसी प्रकार वह यदि मोहल्ले में उठे तो मोहल्ले को, गली में उठे तो गली को, गांव के बीच में उठे तो ग्रामार्द्ध को, ग्रामद्वार में उठे तो गांव को, गांव और उद्यान के बीच में उठे तो मंडल को, उद्यान में उठे तो दशखण्ड को उद्यान और स्वाध्याय भूमि के बीच में उठे तो देश को तथा स्वाध्याय भूमि में उठे तो राज्य को छोड़ देना चाहिए।
शव का परिष्ठापन कर गीतार्थ मुनि एक ओर ठहर कर मुहूर्त्त मात्र प्रतीक्षा करे कि कहीं कालगत मुनि पुन: उठ न जाए।
परिष्ठापन करने के बाद शव के उठ जाने पर मुनि को क्या करना चाहिए-इस विधि के निदर्शन में बृहत्कल्पभाष्य में टीकाकार वृद्धसंप्रदाय का उल्लेख करते हुए बताते हैं कि-
स्वाध्याय भूमि में शव का परिष्ठापन करने पर यदि किसी कारणवश उठे और वहीं पुन: गिर जाए तो मुनि को उपाश्रय छोड़ देना चाहिए। यदि वह उठा हुआ शव स्वाध्याय-भूमि और उद्यान के बीच नीचे गिरे तो निवेसन (मोहल्ले) का त्याग कर दे। यदि उद्यान में गिरे तो उस गृहपंक्ति (साही) को छोड़ दे। यदि उद्यान और गांव के बीच में गिरे तो ग्रामार्द्ध को छोड़ दे। यदि गांव के द्वार पर गिरे तो उस गांव को, गांव के मध्य गिरे तो मंडल को, गृहपंक्ति के बीच गिरे तो देशखंड को, निवेसन में गिरे तो देश को और वसति में गिरे तो राज्य को छोड़ दे।
मृतक साधु के उच्चारपात्र, प्रस्रवणपात्र और श्लेष्मपात्र तथा सभी प्रकार के संस्तारकों का परिष्ठापन कर देना चाहिए और यदि कोई बीमार मुनि हो तो उसके लिए इनका उपयोग भी किया जा सकता है।
यदि मुनि महामारी आदि किसी छूत की बीमारी से मरा हो तो, जिस संस्तारक से उसे ले जाया जाए, उसके टुकड़े-टुकड़े कर परिष्ठापन कर दें। इसी प्रकार उसके अन्य उपकरण, जो उसके शरीर से छुए गए हों, उनका भी परिष्ठापन कर दें।
यदि साधु की मृत्यु महामारी आदि से न होकर, स्वाभाविक रूप से हुई हो तो मुहूर्त्त मात्र तक उसके शव को उपाश्रय में ही रखें। गांव के बाहर परिष्ठापित शव को देखने के लिए, निमित्तज्ञ मुनि दूसरे दिन जाएं और शुभ-अशुभ का निर्णय करें।
जिस दिशा में मृतक का शरीर शृंगाल आदि के द्वारा आकर्षित होता है उस दिशा में सुभिक्ष होता है और उस ओर विहार भी सुखपूर्वक हो सकता है। जितने दिन तक वह कलेवर जिस दिशा में अक्षतरूप से स्थित होता है, उस दिशा में उतने ही वर्षों तक सुभिक्ष होता है तथा पर-चक्र के उपद्रवों का अभाव रहता है। इससे विपरीत यदि उसका शरीर क्षत हो जाता है तो उस दिशा में दुर्भिक्ष तथा उपद्रव उत्पन्न होते हैं। यदि वह मृतक शरीर सीधा रहता है तो सर्वत्र सुर्भिक्ष और सुखविहार होता है। यह निमित्त-बोध केवल तपस्वी, आचार्य तथा उसके लम्बे समय के अनशन से कालगत होनेवाले, मुनियों से ही प्राप्त होता है। सामान्य मुनियों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है।
यदि साधु रात्रि में कालगत हुआ हो तो वहनकाष्ठ की आज्ञा लेने के लिए शय्यातर को जगाए। किन्तु यदि एक ही मुनि शव को उठाकर ले जाने में समर्थ हो तो वहनकाष्ठ की कोई आवश्यकता नहीं रहतीं। अन्यथा दो, तीन, चार मुनि वहनकाष्ठ से मृतक को ले जाकर पुन: उस वहनकाष्ठ को यथास्थान लाकर रख दें।
व्यवहारभाष्य में स्थंडिल के विषय में जानकारी देते हुए लिखा है कि शिलातल या शिलातल जैसा भूमिभाग प्रशस्त स्थंडिल है। अथवा जिस स्थान में गाएं बैठतीं हों, बकरी आदि रहती हों, जो स्थान दग्ध हो, जिस वृक्ष-समूह के नीचे बड़े-बड़े सार्थ विश्राम करते हों, वैसे स्थान स्थंडिल के योग्य होते हैं।
कहीं-कहीं बहुत समय से आचीर्ण कुछ परंपराएं होती हैं। कुछ गांव या नगरों में ऐसी मर्यादा होती है कि अमुक प्रदेश में ही मृतक का दाह-संस्कार होना चाहिए। कहीं वर्षा ऋतु में नदी के प्रवाह से स्थंडिल-प्रदेश बह जाता है, वहां स्थंडिल-प्रदेश की सुविधा नहीं होती। आनन्दपुर में उत्तरदिशा में ही मृत मुनियों का परिष्ठापन किया जाता था।
इन सभी स्थानों में उस-उस मर्यादा का पालन करने में भी विधि का अपक्रमण नहीं होता। किसी गांव में सारा क्षेत्र यदि खेतों में विभक्त कर दिया गया, और वहां खेतों की सीमा में परिष्ठापन की आज्ञा न मिले तो मुनि शव को राजपथ में अथवा दो गांवों के बीच की सीमा में परिष्ठापित करे। यदि इन स्थानों का अभाव हो तो सामान्य श्मशान में मृतक को ले जाए। और यदि वहां श्मशान पालक द्वार पर ही शव को रोक लें और अपना 'कर' मांगे तो वहां से हटकर ऐसे श्मशान में जाएं जहां अनाथ व्यक्तियों का दाह-संस्कार होता हो। यदि ऐसा स्थान न मिले तो पुन: नगर के उसी श्मशान पर जाए और श्मशान-पालक को उपदेश द्वारा समझाए। यदि वह न मानें तो उसे मृतक के वस्त्र देकर शान्त करें। फिर भी यदि वह प्रवेश का निषेध करे तो नए वस्त्र लाने के लिए गांव में जाए। नए वस्त्र न मिलने पर राजा के पास जाकर यह शिकायत करे कि आपका श्मशानपालनक मुनि का दाह-संस्कार करने नहीं देता। हम अकिंचन हैं। 'उसे कर' कैसे दें? यदि राजा कहे कि श्मशानपालक की अपने कर्त्तव्य में स्वतन्त्र है। वह जैसा कहे वैसा आप करे, तो मुनि अस्थंडिल हरितकाय आदि के ऊपर धर्मात्तिकाय कल्पना कर, मृतक के शरीर का परिष्ठापन कर दे।
साधु यदि विद्यमान हों तो शव को साधु ही ले जाएं। उनके न होने पर मृतक को गृहस्थ ले जाएं अथवा बैलगाड़ी द्वारा उसे श्मशान तक पहुंचाए, अथवा मल्लों के द्वारा वह कार्य सम्पन्न कराएं। यदि पाण-चांडाल आदि शव को उठाते हैं तो प्रवचन का उड्डाह होता है।
यदि एकाकी साधु मृतक को वहन करने में असमर्थ हो तो गांव में दूसरे संविग्न असांभोगिक मुनि हों तो उनकी सहायता ले। उनके अभाव में पार्श्वस्थ मुनियों का या सारूपिक या सिद्धपुत्र या श्रावकों का सहयोग ले। यदि ये न मिलें तो स्त्रियों की सहायता ले। इनका योग न मिलने पर मल्लगण, हस्तिपालगण, कुंभकारगण से सहयोग लें। यदि यह भी संभव न हो तो भोजिक (ग्राम-महत्तर, ग्रामपंच) से सहयोग मांगे। उसके निषेध करने पर संवर (कचरा उठाने वाले), नख-शोधक, स्नानकारक और क्षालप्रक्षालकों से सहयोग ले। यदि वे बिना मूल्य मृतक को ढोने से इन्कार करें तो उन्हें वस्त्रों से संतुष्ट कर अपना कार्य सम्पन्न कराएं।
इस प्रकार परिष्ठापन विधि को संपन्न कर मुनि कालगत साधु के उपकरण ले आचार्य के पास आए और उन्हें सारी चीज सौंप दे। आचार्य उन चीजों को देखकर पुन: उसी मुनि को दें तब मुनि 'मस्तकेन वंदे' इस प्रकार कहता हुआ आचार्य के वचन को स्वीकार करे।
मुनि शव को जिस मार्ग से ले जाएं उसी मार्ग से लौटकर न आए किन्तु दूसरा मार्ग लें। स्थंडिल भूमि में अविधि परिष्ठापन का कायोत्सर्ग न करे किन्तु गुरु के पास आकर कायोत्सर्ग करे। स्वाध्याय और तप की मार्गणा करे। शव का परिष्ठापन कर लौटते समय प्रदक्षिणा न दे। मृतक के उच्चार आदि के पात्रों का विसर्जन करें। दूसरे दिन यह जानने के लिए शव को देखने जाए कि उसकी गति शुभ हुई है या अशुभ तथा शव के लक्षण कैसे हैं।
3. सर्वभावेन (सू. 4)
नंदीसूत्र में केवलज्ञान और श्रुतज्ञान दोनों का विषय समान बतलाया गया है।1 दोनों में अन्तर् इतना सा है कि केवली प्रत्यक्षज्ञान से जानता है और श्रुतज्ञानी परोक्षज्ञान से। केवली द्रव्य को सब पर्यायों से जानता है और श्रुतकेवली कुछेक पर्यायों से जानता है। जो सर्वभावेन किसी एक वस्तु को जानता है, वह सब कुछ जान लेता है। आचारांग में इस सिद्धान्त का प्रतिपादन इस प्रकार हुआ है-
जे एगं जाणइ, से सव्वं जाणइ।
जे सव्वं जाणइ, से एगं जाणइ।
इसी आशय का एक श्लोक न्यायशास्त्र में उपलब्ध होता है-
एको भाव: सर्वथा येन दृष्ट:, सर्वे भावा: सर्वथा तेन दृष्टा:।
सर्वे भावा: सर्वथा येन दृष्टा:, एको भाव: सर्वथा तेन दृष्ट:।
4. तारों के आकारवाले ग्रह (सू. 7)
जो तारों के आकारवाले ग्रह हैं, उन्हें ताराग्रह कहा जाता है। ग्रह नो हैं-सूर्य, चन्द्र, मंगल, बुद्ध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, राहु और केतु। इनमें सूर्य, चन्द्र और राहु-ये तीन ग्रह तारा के आकार वाले नहीं हैं। शेष छह ग्रह तारा के आकार वाले हैं। इसलिए उन्हें 'ताराग्रह' कहा गया है।
5. (सू. 12)
द्रष्टव्य-दसवेआलियं 4/सूत्र 8 का टिप्पण।
6. (सू. 13)
द्रष्टव्य-उत्तरज्झयणाणि 3/7-11।
7. (सू. 14)
इन्द्रियां पांच हैं। उनके विषय नियत हैं, जैसे-श्रोत्रेन्द्रिय का शब्द, चक्षु इन्द्रिय का रूप, घ्राण इन्द्रिय का गन्ध, जिह्वेन्द्रिय का रस और स्पर्शेनेन्द्रिय का स्पर्श। नोइन्द्रिय-मन का विषय नियत नहीं होता। वह 'सर्वार्थग्राही' होता है। तत्त्वार्थ में उसका विषय 'श्रुत' बतलाया है। श्रुत का अर्थ है शब्दात्मक ज्ञान। इसका तात्पर्य है कि मन सभी इन्द्रियों द्वारा गृहीत पदार्थों का ज्ञान करता है तथा शब्दानुसारी ज्ञान भी कर सकता है।
प्रस्तुत सूत्र में इन्द्रियों के विषय निर्दिष्ट नहीं हैं।
8. चारण (सू. 21)
चारण का अर्थ है-गमन और आगमन की विशेष लब्धि से सम्पन्न मुनि। वे मुख्यत: दो प्रकार के होते हैं-
1. जंघाचारण-जिन्हें चारित्र और तप की विशेष आराधना के कारण गमनागमन की लब्धि प्राप्त होती है, वे जंघाचारण कहलाते हैं।
2. विद्याचारण-जिन्हें विद्या की आराधना के कारण गमनागमन की लब्धि प्राप्त होती है, वे विद्याचारण कहलाते हैं।
चारणों के कुछ अन्य प्रकारों का उल्लेख भी मिलता है, जैसे-
1. व्योमचारण-पर्यंकासन में बैठकर अथवा कायोत्सर्ग की मुद्रा में स्थित होकर पैरों को हिलाए-डुलाए बिना आकाश में गमन करने वाले।
2. जलचारण-जलाशय के जीवों को कष्ट पहुंचाए बिना जल पर भूमि की तरह गमन करने वाले।
3. जंघाचारण-भूमि से चार अंगुल ऊपर गमन करने वाले।
4. पुष्पचारण-पुष्प के दल का आलंबन लेकर गमन करने वाले।
5. श्रेणिचारण-पर्वतश्रेणि के आधार पर ऊपर-नीचे गमन करने वाले।
6. अग्निशिखाचारण-अग्नि की शिखा को पकड़ कर अपने को बिना जलाए गमन करने वाले।
7. धूमचारण-तिरछी या ऊंची गतिवाले धुएं का आलंबन ले तिरछी या ऊंची गति करने वाले।
8. मर्कटतन्तुचारण-मकड़ी के जाल का सहारा ले गमन करने वाले।
9. ज्योतिरश्मिचारण-सूर्य, चन्द्र, ग्रह नक्षत्र आदि में से किसी की भी किरणों का आलंबन ले पृथ्वी की भांति अन्तरिक्ष में चलने वाले।
10. वायुचारण-वायु के सहारे चलने वाले।
11. नीहारचारण-हिमपात का सहारा लेकर निरालम्बन गति करने वाले।
12. जलदचारण-बादलों का आलंबन ले गति करने वाले।
13. अवश्यायचारण-ओस का आलंबन ले गति करने वाले।
14. फलचारण-फलों का आलंबन ले गति करने वाले।
तत्वार्थ राजवार्तिक में क्रिया विषयक ऋद्धि दो प्रकार की मानी है-चारणत्व और आकाशगामित्व। जल, जंघा, पुष्प आदि का आलंबन लेकर गति करना चारणत्व है और आकाश में गमन करना आकाशगामित्व है।
श्वेताम्बर आचार्यों ने ये भेद नहीं दिए हैं। किन्तु चारण के भेद-प्रभेदों में ये दोनों विभाग समा जाते हैं।
9. संस्थान (सू. 31)
इसका अर्थ है-शरीर के अवयवों की रचना, आकृति। ये छह हैं। वृत्तिकार के अनुसार इनकी व्याख्या इस प्रकार है-
1. समचतुरस्र-शरीर के सभी अवयव जहां अपने-अपने प्रमाण के अनुसार होते हैं, वह समचतुरस्र संस्थान है। अस्र का अर्थ है-कोण। जहां शरीर के चारों कोण समान हों वह समचतुरस्र है।
2. न्यग्रोधपरिमण्डल-न्यग्रोध (वट) वृक्ष की भांति परिमण्डल संस्थान की न्यग्रोधपरिमण्डल कहा जाता है। न्यग्रोध (वट) का ऊपरी भाग विस्तृत अवयवों वाला होता है, किन्तु नीचे का भाग वैसा नहीं होता। उसी प्रकार न्यग्रोध-परिमण्डल संस्थान वाले व्यक्ति के नाभि के अवयव विस्तृत अर्थात् प्रमाणोपेत और नीचे के अवयव प्रमाण से अधिक या न्यून होते हैं।
3. सादि-इसमें दो शब्द हैं-स+आदि। आदि का अर्थ है-नाभि के नीचे का भाग। जिस शरीर में नाभि के नीचे का भाग प्रमाणोपेत है उस संस्थान का नाम सादि संस्थान है।
4. कुब्ज-जिस शरीर में पैर, हाथ, शिर और गर्दन प्रमाणोपेत नहीं होते, शेष अवयव प्रमाणयुक्त होते हैं, उसे कुब्ज संस्थान कहा जाता है।
5. वामन-जिस शरीर रचना के पैर, हाथ, शिर और गरदन प्रमाणोपेत होते हैं, शेष अवयव प्रमाण युक्त नहीं होते, उसे वामन संस्थान कहा जाता है।
6. हुंडक-जिस शरीर रचना में कोई भी अवयव प्रमाणोपेत नहीं होता, उसे हुंडक संस्थान कहा जाता है।
तत्त्वार्थवार्तिक में इनकी व्याख्या कुछ भिन्न प्रकार से की गई है, जैसे-
1. समचतुरस्र-जिस शरीर-रचना में ऊर्ध्व, अध: और मध्यभाग सम होता है उसे समचतुरस्र संस्थान कहा जाता है। एक कुशल शिल्पी द्वारा निर्मित चक्र की सभी रेखाएं समान होती है। इसी प्रकार इस संस्थान में सब भाग समान होते हैं।
2. न्यग्रोधपरिमण्डल-जिस शरीर रचना में नाभि के ऊपर का भाग बड़ा (विस्तृत) नीचे का भाग छोटा होता है, उसे न्यग्रोधपरिमण्डल कहा जाता है। इसका यह नाम इसीलिए दिया गया है कि इस संस्थान की तुलना न्यग्रोध (वट) वृक्ष के साथ होती है।
3. स्वाति-इसमें नाभि के ऊपर का भाग छोटा और नीचे का भाग बड़ा होता है इसका आकार वल्मीक की तरह होता है।
4. कुब्ज-जिस शरीर-रचना में पीठ पर पुद्गलों का अधिक संचय हो, उसे कुब्ज संस्थान कहते हैं।
5. वामन-जिसमें सभी अंग-उपांग छोटे हों, उसे वामन संस्थान कहते हैं।
6. हुण्ड-जिसमें सभी अंग-उपांग हुण्ड की तरह संस्थित हो, उसे हुण्ड संस्थान कहते हैं।
इनमें समचतुरस्र और न्यग्रोधपरिमण्डल संस्थानों की व्याख्या भिन्न नहीं है। तीसरे संस्थान का नाम और अर्थ-दोनों भिन्न हैं। अन्तिम तीनों संस्थानों के अर्थ दोनों व्याख्याओं में भिन्न हैं। राजवार्तिक की व्याख्या स्वाभाविक लगती है।
10, 11 (सू. 32, 33)
प्रस्तुत सूत्रों में आत्मवान् और अनात्मवान्-ये दोनों शब्द विशेष विमर्शणीय है। प्रत्येक प्राणी आत्मवान् होता है, किन्तु यहां आत्मवान् विशेष अर्थ का सूचक है। जिस व्यक्ति की आत्मा उपलब्ध हो गई है, अहं विसर्जित हो गया है, वह आत्मवान् है।
साधना के क्षेत्र में दो तत्त्व महत्त्वपूर्ण होते हैं-
1. अहं का विसर्जन। 2. ममकार का विसर्जन।
जिस व्यक्ति का अहं छूट जाता है, उसके लिए ज्ञान, तप, लाभ, पूजा-सत्कार आदि-आदि विकास के हेतु बनते हैं। वह आत्मवान् व्यक्ति इन स्थितियों में सम रहता है।
अनात्मवान् व्यक्ति अहं को विसर्जित नहीं कर पाता। उसे जैसे-जैसे लाभ या पूजा-सत्कार मिलता रहता है, वैसे-वैसे उसका अहं बढ़ता है और किसी भी स्थिति का अंकन सम्यक् नहीं कर पाता। ये सभी स्थितियां उसके विकास में बाधक होती है। अपने अहं के कारण वह दूसरों को तुच्छ समझने लगता है।
1. अवस्था या दीक्षा-पर्याय के अहं से उसमें विनम्रता का अभाव हो जाता है।
2. परिवार के अहं से यह दूसरों को हीन समझने लगता है।
3. श्रुत के अहं से उसमें जिज्ञासा का अभाव हो जाता है।
4. तप के अहं से उसमें क्रोध की मात्रा बढ़ती है।
5. लाभ के अहं से उसमें ममकार बढ़ता है।
6. पूजा-सत्कार के अहं से उसमें लोकैषणा बढ़ती है।
12, 13 (सू. 34, 35)
वृत्तिकार ने जात्यार्य का अर्थ विशुद्धमातृक (जिसका मातृपक्ष विशुद्ध हो) और कुल-आर्य का अर्थ विशुद्ध-पितृक (जिसका पितृपक्ष विशुद्ध हो) किया है। ऐतिहासिक दृष्टि से ज्ञात होता है कि प्राचीन भारत में दो प्रकार की व्यवस्थाएं रही हैं-मातृसत्ताक और पितृसत्ताक। मातृसत्ताक व्यवस्था को 'जाति' और पितृसत्ताक व्यवस्था को 'कुल' कहा गया है।
नागों की संस्था मातृसत्ताक थी। वैदिक आर्यों के कुछ समूहों में मातृसत्ताक व्यवस्था विद्यमान थी। ऋग्वेद में वरुण, मित्र, सविता, पूषन आदि के लिए 'आदि' विशेषण मिलता था। अदिति कुछ बड़े देवों की माता थी। यह भी मातृसत्ताक व्यवस्था की सूचक है।
ऋग्वेद में पितृसत्ताक व्यवस्था भी निर्मित होने लगी थी।
दक्षिण के केरल आदि प्रदेशों में आज भी मातृसत्ताक व्यवस्था विद्यमान है।
इतिहासकारों की मान्यता है कि देवी-पूजा मातृसत्ताक व्यवस्था की प्रतीक है। मातृपूजा की संस्था चीन से योरोप तक फैली हुई थी। ईसाई धर्म में मेरी की पूजा भी इसी की प्रतीक है।
यह भी माना जाता है कि वैदिक गृहसंस्था पितृप्रधान थी और अवैदिक गृहसंस्था मातृप्रधान।
प्रस्तुत सूत्रों (34) प्रस्तुत सूत्रों (34-35) में छह मातृसत्ताक जातियों तथा छह पितृसत्ताक कुलों का उल्लेख है। वृत्ति में अंबट्ठ आदि छह जातियों को इभ्य जाति माना है। जो व्यक्ति इभ-हाथी रखने में समर्थ होता है, वह इभ्य कहलाता है। जनश्रुति के अनुसार इनके पास इतना धन होता था कि उसकी राशि में सूंड को ऊंची किया हुआ हाथी भी नहीं दीख पाता था।
अंबष्ठ-इनका उल्लेख ब्राह्मण (8/21) में भी हुआ है। एरियन (6/15) इन्हें अम्बस्तनोई के नाम से सम्बोधित करता है। ग्रीक आधारों से पता चलता है कि चिनाव के निचले हिस्से पर ये बसे हुए थे।
वृत्तिकार ने कुल-आर्यों का विवरण इस प्रकार किया है-
उग्र-भगवान् ऋषभ ने आरक्षक वर्ग के रूप में जिनकी नियुक्ति की थी, वे उग्र कहलाए। उनके वंशजों को भी उग्र कहा गया है।
भोज-जो गुरु स्थानीय थे वे तथा उनके वंशज।
राजन्य-जो मित्र स्थानीय थे वे तथा उनके वंशज।
ईक्ष्वाकु-भगवान् ऋषभ के वंशज।
ज्ञात-भगवान् महावीर के वंशज।
कौरव-भगवान् शान्ति के वंशज।
वृत्तिकार ने यह भी बताया है कि उग्र आदि के अर्थ लौकिक रूढि से जान लेने चाहिए।
सिद्धसेनगणि ने तत्त्वार्थसूत्र के भाष्य में पित्रन्वय को जाति और मात्रन्वय को कुल माना है। उन्होंने जाति-आर्य में ईक्ष्वाकु, विदेह, हरि, अम्बष्ठ, ज्ञात, कुरु, बुम्वनाल (बुचनाल), उग्र, भोग (भोज) और राजन्य आदि को माना है तथा कुल-आर्य में कुलकर, चक्रवर्ती, बलदेव, वासुदेव के वंशजों को गिनाया है।
तत्त्वार्थराजवार्तिक में भी ईक्ष्वाकु जाति और भोज कुल में उत्पन्न व्यक्तियों को जाति-आर्य माना है। उन्होंने अनृद्धिप्राप्त आर्यों की गिनती में जाति-आर्य को माना है, किन्तु कुल-आर्य के विषय में कुछ नहीं कहा है।
14. (सू. 37)
प्रस्तुत सूत्र में छह दिशाओं का उल्लेख है। इसमें विदिशाओं का ग्रहण नहीं किया गया है। वृत्तिकार ने इस अग्रहण के तीन संभावित कारण माने हैं-
1. विदिशाएं दिशाएं नहीं है।
2. जीवों की गति आदि सभी प्रवृत्तियां इन छह दिशाओं में ही होती है।
3. यह छठा स्थान है, इसलिए छह दिशाओं का ही ग्रहण किया गया है।
15. समुद्घात (सू. 39)
विशेष विवरण के लिए देखें-7/138, 8/110।
16, 17. (सू. 41, 42)
विशेष विवरण के लिए देखें-उत्तरज्झयणाणि, भाग 2, पृष्ठ 195, 196।
18, 19. (सू. 45, 46)
उत्तराध्ययन 26/25, 26 में प्रतिलेखन की विधि और दोषों का उल्लेख है। यहां उनको प्रमाद प्रतिलेखना और अप्रमाद प्रतिलेखना के रूप में समझाया गया है।
विशेष विवरण के लिए देखें-
उत्तरज्झयणाणि, भाग 1, पृष्ठ 353, 354।
उत्तरज्झयणाणि, भाग 2, पृष्ठ 194, 195।
20-23. (सू. 61-64)
सांव्यावहारिक प्रत्यक्ष ज्ञान के चार प्रकार हैं-अवग्रह, ईहा, अवाय और धारणा। प्रस्तुत चार सूत्रों (61-64) में एक-एक के छह-छह प्रकार बतलाए हैं, किन्तु उनके प्रतिपक्षी विकल्पों का उल्लेख नहीं है। धारणा के छह प्रकारों में, 'क्षिप्र' और 'ध्रुव' के स्थान पर 'पुराण' और 'दुर्धर' का उल्लेख है।
| अवग्रह | ईहा | अवाय | धारणा |
|---|---|---|---|
| १. क्षिप्र-अक्षिप्र | १. क्षिप्र-अक्षिप्र | १. क्षिप्र-अक्षिप्र | २. बहु-अबहु |
| २. बहु-अबहु | २. बहु-अबहु | २. बहु-अबहु | ३. बहुविध-अबहुविध |
| ३. बहुविध-अबहुविध | ३. बहुविध-अबहुविध | ३. बहुविध-अबहुविध | ३. पुराण-अपुराण |
| ४. ध्रुव-अध्रुव | ४. ध्रुव-अध्रुव | ४. ध्रुव-अध्रुव | ४. दुर्द्धर-अदुर्द्धर |
| ५. अनिश्रित-निश्रित | ५. अनिश्रित-निश्रित | ५. अनिश्रित-निश्रित | ५. अनिश्रित-निश्रित |
| ६. असंदिग्ध-संदिग्ध | ६. असंदिग्ध-संदिग्ध | ६. असंदिग्ध-संदिग्ध | ६. असंदिग्ध-संदिग्ध |
तत्त्वार्थ सूत्र की श्वेताम्बरीय भाष्यानुसारिणी टीका में अवग्रह आदि के बारह-बारह प्रकार किए हैं। इस प्रकार उन चारों भेदों के कुल 48 प्रकार होते हैं।
तत्त्वार्थ (दिगम्बरीय परम्परा) में 'असंदिग्ध' और 'संदिग्ध' के स्थान पर 'अनुक्त' और 'उक्त' का निर्देश है।
तत्त्वार्थ (श्वेताम्बरीय परम्परा) में असंदिग्ध और संदिग्ध ही उल्लिखित है।
1. क्षिप्र-शीघ्रता से जानना।
2. बहु-अनेक पदार्थों को एक-एक कर जानना।
व्यवहारभाष्य के अनुसार इसका अर्थ है-पांच, छह अथवा सात सौ ग्रन्थों (श्लोकों) को एक बार में ही ग्रहण कर लेना।
3. बहुविध-अनेक पदार्थों को, अनेक पर्यायों को जानना।
व्यवहारभाष्यके अनुसार इसका अर्थ है-अनेक प्रकार से अवग्रहण करना। जैसे-स्वयं कुछ लिख रहा है, साथ-साथ दूसरे द्वारा कथित वचनों का अवधारण भी कर रहा है तथा वस्तुओं को गिन रहा है और साथ-साथ प्रवचन भी कर रहा है। ये सभी प्रवृत्तियां एक साथ चल रही है।
इसका दूसरा अर्थ है-अनेक लोगों द्वारा उच्चारित तथा अनेक वाद्यों द्वारा वादित अनेक प्रकार के शब्दों को भिन्न-भिन्न रूप से ग्रहण करना।
वर्तमान में सप्तसंधान नामक अवधान किया जाता है। उसमें अवधानकार के समक्ष तीन व्यक्ति तथा दो व्यक्ति दोनों पार्श्वों में और दो व्यक्ति पीछे खड़े होते हैं। सामने वाले तीन व्यक्ति भिन्न-भिन्न चीजें दिखाते हैं, एक पार्श्व वाला एक शब्द बोलता है, दूसरे पार्श्व वाला तीन अंकों की एक संख्या कहता है, पीछे खड़े दो व्यक्ति अवधानकार के दोनों हाथों में दो वस्तुओं का स्पर्श करवाते हैं। ये सातों क्रियाएं एक साथ होती है।
4. ध्रुव-सार्वदिक एकरूप जानना।
5. अनिश्रित-बिना किसी हेतु की सहायता लिए जानना।
व्यवहारभाष्य में इसका अर्थ है-जो न पुस्तकों में लिखा गया है और जो न कहा गया है, उसका अवग्रहण करना।
6. असंदिग्ध-निश्चित रूप से जानना।
24, 25. (सू. 65, 66)
विशेष विवरण के लिए देखें-
उत्तरज्झयणाणि, अ. 30 के गाथा 6 का टिप्पण बाह्य और आभ्यन्तर।
26. (सू. 68)
प्राचीन मान्यता के अनुसार ये छह शूद्र कहलाते हैं-
1. अल्प, 2. अधम, 3. वैश्या, 4. क्रूरप्राणी, 5. मधुमक्खी, 6. नटी।
वृत्तिकार ने प्रस्तुत सूत्र में क्षुद्र का अर्थ अधम किया है। द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय तथा तेजस्कायिक और वायुकायिक प्राणियों को अधम मानने के दो हेतु हैं-
1. इनमें देवताओं का उत्पन्न न होना।
2. दूसरे भव में सिद्ध न हो पाना।
सम्मूर्च्छिम पंचेन्द्रिय तिर्यञ्च योनिक जीवों को अधम मानने के दो हेतु हैं-
1. इनमें देवताओं का उत्पन्न न होना।
2. अमनस्क होने के कारण पूर्ण विवेक का न होना।
वाचनान्तर के अनुसार क्षुद्र प्राणी निम्न छह प्रकार के होते हैं-
1. सिंह, 2. व्याघ्र, 3. भेडिया, 4. चीता,5. रीछ, 6. जरख।
27. (सू. 69)
विशेष विवरण के लिए देखें-
उत्तरज्झयणाणि, अ. 30 को टिप्पण न 7 भिक्षाचर्या।
28-29 (सू. 70-71)
नरक पृथिवियां सात हैं। उनमें क्रमश: 13, 11, 9, 7, 5, 3 और एक प्रस्तट है। इस प्रकार कुल 47 प्रस्तर हैं। इन नरक पृथिवियों में क्रमश: इतने ही सीमन्तक आदि गोल नरकेन्द्रक हैं। सीमन्तक के चारों दिशाओं में 49 नरकावली और विदिशाओं में 48 नरकावली हैं। सारे प्रस्तट 49 हैं। प्रत्येक प्रस्तट की दिशा और विदिशा- उभयत: एक-एक नरक की हानि करने से सातवीं पृथ्वी में चारों दिशाओं में एक-एक नरक की विदिशा में कुछ भी शेष नहीं रहता।
सीमन्तक की पूर्व दिशा में सीमन्तकप्रभ, उत्तर में सीमन्तक मध्यम, पश्चिम में सीमन्तकावर्त्त और दक्षिण में सीमन्तकावशिष्ट नरक है।
सीमन्तक की अपेक्षा से चारों दिशाओं में तृतीय आदि नरक और प्रत्येक आवलिका में विलय आदि नरक होते हैं।
इस सूत्र में वर्णित लोल आदि छह नरक आवलिकागत नरकों में गिने गए हैं। वृत्तिकार के कथनानुसार यह उल्लेख 'विमाननरकेन्द्र' ग्रन्थ में है। उसके अनुसार लोल और लोलुप-ये दोनों आवलिका के अन्त में हैं, उद्दग्ध, निर्दग्ध-ये दोनों सीमन्तकप्रभ से बीसवें और इक्कीसवें नरक हैं, जरक और प्रजरक-ये दोनों सीमन्तकप्रभ से पैतीसवें और छत्तीसवें नरक हैं। ये सारे नरक पूर्व दिशा की आवलिका में ही हैं।
उत्तरदिशा की आवलिका में-लोलमध्य और लोलुपमध्य।
पश्चिमदिशा की आवलिका में-लोलावर्त्त और लोलुपावर्त्त।
दक्षिणदिशा की आवलिका में-लोलावशिष्ट और लोलुपावशिष्ट।
चौथी नरकपृथ्वी में सात प्रस्तट और सात नरकेन्द्र हैं। वृत्तिकार ने संग्रहगाथा का उल्लेख कर उनके नाम इस प्रकार दिए हैं-आर, मार, नार, ताम्र, तमस्क, खाडखड और खण्डखड।
प्रस्तुत सूत्र में छह नाम उल्लिखित हैं-आर, वार, मार, रौर, रौरुक और खाडखड। ये नाम संग्रहगाथागत नामों से भिन्न-भिन्न हैं। छह नाम देने का कारण सम्भवत यह है कि ये छह अत्यन्त निकृष्ट हैं।
वृत्तिकार के अनुसार आर, मार और खांडखड-ये तीन नरकेन्द्र हैं। कई वार, रौर और रौरुक को प्रकीर्णक मानते हैं अथवा यह भी संभव है कि ये तीन भी नरकेन्द्र हों, जो नामान्तर से उल्लिखित हुए हैं।
30. (सू. 72)
वैमानिक देवों के तीन भेद हैं-
कल्प देवलोक (12 देवलोक)
ग्रैवेयक (9 देवलोक)
अनुत्तर (5 देवलोक)
इन सब में कुल 62 विमान प्रस्तट हैं-
1-2 - 13
3-4 - 12
5 - 6
6 - 5
7 - 4
8 - 4
9-10 - 4
11-12 - 4
ग्रैवेयक - 9
अनुत्तर - 1
कुल - 62
प्रस्तुत सूत्र में पांचवें देवलोक के छह विमान-प्रस्तटों का उल्लेखहैं।
31-33. (सू. 73-75)
नक्षत्र-क्षेत्र के तीन भेद हैं-
1. समक्षेत्र-चन्द्रमा द्वारा तीस मुहूर्त्त में भोगा जाने वाला नक्षत्र-क्षेत्र (आकाश-भाग)।
2. अर्द्धसमक्षेत्र-चन्द्रमा द्वारा 15 मुहूर्त्त में भोगा जाने वाला नक्षत्र-क्षेत्र।
3. द्वयर्द्ध समक्षेत्र-चन्द्रमा द्वारा 45 मुहूर्त्त में भोगा जाने वाला नक्षत्र-क्षेत्र।
समक्षेत्र में भोग में आने वाले छह नक्षत्र चन्द्र द्वारा पूर्व भाग-अग्र से सेवित होते हैं। चन्द्र इन नक्षत्रों को प्राप्त किए बिना ही इनका भोग करता है। ये चन्द्र के अग्रयोगी माने जाते हैं। अर्द्धसमक्षेत्र में भोग में आने वाले छह नक्षत्र चन्द्र द्वारा पहले तथा पीछे सेवित होते हैं। ये चन्द्र के समयोगी माने जाते हैं।
लोकश्री सूत्र में 'भरणी' नक्षत्र के स्थान पर 'अभिजित्' नक्षत्र का उल्लेख है।
डेढ़ समक्षेत्र के नक्षत्र पैंतालीस मुहूर्त्त तक चन्द्र के साथ योग करते हैं। ये नक्षत्र चन्द्र द्वारा आगे-पीछे दोनों ओर से भोगे जाते हैं।
वृत्तिकार ने यहां एक संकेत देते हुए बताया है कि निर्धारित क्रम के अनुसार नक्षत्रों द्वारा युक्त होता हुआ चन्द्रमा सुभिक्ष करने वाला होता है और इसके विपरीत योग करने वाला दुर्भिक्ष उत्पन्न करता है।
समवायांग 15/5 में 15 मुहूर्त्त तक योग करने वाले नक्षत्रों का, तथा 45/7 में 45 मुहूर्त्त तक योग करने वाले नक्षत्रों का उल्लेख है।
34. (सू. 80)
आवश्यकनिर्युक्ति ने चन्द्रप्रभ का छद्मस्थ-काल तीन मास का और पद्म प्रभ का छह मास का बतलाया है। वृत्तिकार के अनुसार प्रस्तुत उल्लेख मतान्तर का है।
35. (सू. 95)
प्रस्तुत सूत्र में छह ऋतुओं का प्रतिपादन है। प्रत्येक ऋतु का कालमान दो-दो मास का है-
प्रावृट्-आषाढ़ और श्रावण।
वर्षा-भाद्रपद और आश्विन।
शरद्-कार्तिक और मृगशिर।
हेमन्त-पौष और माघ।
बसन्त-फाल्गुन और चैत्र।
ग्रीष्म-वैशाख और ज्येष्ठ।
लौकिक व्यवहार के अनुसार छह ऋतुएं ये हैं-
1. वर्षा, 2. शरद्, 3. हेमन्त, 4. शिविर, 5. वसन्त और 6. ग्रीष्म।
ये ऋतुएं भी दो-दो महीने की हैं और इनका प्रारम्भ श्रावण से होता है।
यह क्रम और व्याख्या आगमिक-क्रम और व्याख्या से भिन्न है।
36. अवधिज्ञान (सू. 99)
इसका शाब्दिक अर्थ है-मर्यादा से होने वाला मूर्त्त पदार्थों का ज्ञान। द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की अपेक्षा से इसकी अनेक अवधियां-मर्यादाएं हैं, इसलिए इसे अवधिज्ञान कहा जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में इसके छह प्रकारों का उल्लेख है-
1. आनुगामिक-जो ज्ञान अपने स्वामी का सर्वत्र अनुगमन करता है उसे आनुगामिक अवधिज्ञान कहा जाता है। इसमें क्षेत्र की प्रतिबद्धता नहीं होती।
2. अनानुगामिक-जो ज्ञान अपने उत्पत्ति क्षेत्र में ही बना रहता है उसे अनानुगामिक अवधिज्ञान कहा जाता है। यह एक स्थान पर रखे दीपक की भांति स्थित होता है। स्वामी जब उस क्षेत्र को छोड़ चला जाता है तब उसका ज्ञान भी लुप्त हो जाता है।
3. वर्धमानक-जो ज्ञान उत्पत्तिकाल में छोटा हो और क्रमश: बढ़ता रहे, उसे वर्धमानक अवधिज्ञान कहा जाता है। यह वृद्धि द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव चारों में होती है।
4. हीयमानक-जो ज्ञान उत्पत्तिकाल में बढ़ा हो और बाद में क्रमश: घटता जाए, उसे हीयमानक अवधिज्ञान कहा जाता है। इनमें विषय का ह्रास होता जाता है।
5. प्रतिपाति-जो ज्ञान एक बार उत्पन्न होकर पुन: चला जाए, उसे प्रतिपाति अवधिज्ञान कहा जाता है।
6. अप्रतिपाति-जो ज्ञान एक बार उत्पन्न हो जाने पर नष्ट न हो, उसे अप्रतिपाति अवधिज्ञान कहा जाता है।
अवधिज्ञान के दो प्रकार प्रस्तुत सूत्र के 2/96-98 में बतलाए गए हैं।
विशेष विवरण के लिए देखें-समवायांग, प्रकीर्ण समवाय 172 तथा प्रज्ञापना पद।
37 (सू. 101)
कल्प का अर्थ है-साधु का आचार और प्रस्तार का अर्थ है-प्रायश्चित्त की उत्तरोत्तर वृद्धि। प्रस्तुत सूत्र में छह प्रस्तारों का उल्लेख है। उनका वर्णन इस प्रकार है-
दो साधु कहीं जा रहे थे। बड़े साधु का पैर एक मरे हुए मेंढक पर पड़ा। तब छोटे साधु ने आरोप की भाषा में कहा-'आपने इस मेंढक को मार डाला?' उसने कहा-'नहीं'। तब छोटे साधु ने कहा-'आपका दूसरा व्रत (सत्यव्रत) भी टूट गया।' इस प्रकार किसी साधु पर आरोप लगाकर वह गुरु के समीप आता है, उसे लघुमासिक प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह पहला प्रायश्चित्त-स्थान है।
वह गुरु से कहता है-'इसने मेंढक की हत्या की है।' तब उसे गुरुमासिक प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह दूसरा प्रायश्चित्त-स्थान है।
तब आचार्य बड़े साधु से कहते हैं-'क्या तुमने मेंढक को मारा है?' वह कहता है-'नहीं'। तब आरोप लगाने वाले को चतुर्लघु प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह तीसरा प्रायश्चित्त-स्थान है। वह अवमरात्निक पुन: अपनी बात दोहराता है और जब रात्निक मुनि पुन: यही कहता है कि मैंने मेंढक को नहीं 'मारा' तब उसे चतुर्गुरु प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह चौथा प्रायश्चित्त-स्थान है।
तब अवमरात्निक आचार्य से कहता है-'यदि आपकी मेरी बात पर विश्वास न हो तो आप गृहस्थों से पूछ लें।' आचार्य अपने वृषभों (सेवारत साधुओं) को भेजते हैं। वे जाकर पूछताछ करते हैं, तब उस काल में अवमरात्निक को षड्लघु प्रायश्चित्त-स्थान है।
उनके पूछने पर गृहस्थ कहें कि हमने इसको मेंढक मारते नहीं देखा है-तब अवमरात्निक को षड्गुरु प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह छठा प्रायश्चित्त-स्थान है।
वे वृषभ वापस आकर आचार्य से निवेदन करते हैं कि उस साधु ने कोई प्राणातिपाति नहीं किया। तब आरोप लगाने वाले को छेद प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह सातवां प्रायश्चित्त-स्थान है।
उस समय अवमरात्निक कहता है-'ये गृहस्थ हैं। ये झूठ बोलते हैं या सच-इसका क्या विश्वास?' ऐसा कहने पर मूल प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह आठवां प्रायश्चित्त-स्थान है।
यदि अवमरात्निक कहे कि 'ये साधु और गृहस्थ मिले हुए हैं। 'मैं अकेला रह गया हूं।' तो उसे अनवस्थाप्य प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह नौवां प्रायश्चित्त-स्थान है।
वह यदि यह कहे कि 'तुम सब प्रवचन से बाहर हो- 'जिनशासन से विलग हो', तब उसे पाराञ्चिक प्रायश्चित्त प्राप्त होता है। यह दसवां प्रायश्चित्त-स्थान है।
इस प्रकार ज्यों-ज्यों वह अपने आरोप को सिद्ध करता है, त्यों-त्यों उसका प्रायश्चित्त बढ़ता जाता है और वह अन्तिम प्रायश्चित्त-पाराञ्चित तक पहुंच जाता है।
जो अपने अपराध का निन्हवन करता है और जो अपने झूठे आरोप को साधने का प्रयत्न करता है-दोनों के उत्तरोत्तर प्रायश्चित्त की वृद्धि होती है।
यदि कोई आरोप लगाकर उसको साधने की चेष्टा नहीं करता और जो आरोप लगाने पर रुष्ट नहीं होता-दोनों के प्रायश्चित्त की वृद्धि नहीं होती और आरोप लगाने वाला बार-बार आरोप को साधने की चेष्टा करता है और दूसरा जिस पर आरोप लगाया गया है वह, उस पर बार-बार रुष्ट होता है-दोनों के प्रायश्चित्त की वृद्धि होती है।
प्राणातिपात के विषय में होने वाली प्रायश्चित्त की वृद्धि के समान ही शेष मृषावाद आदि पांचों स्थानों में प्रायश्चित्त की वृद्धि होती है।
विशेष विवरण के लिए देखें-
बृहत्कल्पभाष्य, गाथा 6129-6162।
38. (सू. 102)
कौकुचित-इसका अर्थ है-चपलता। वह तीन प्रकार की होती है-
1. स्थान से।
2. शरीर से।
3. भाषा से।
स्थान से-अपने स्थान से इधर-उधर घूमना; यन्त्र और नर्तक की भांति अपने शरीर को नचाना।
शरीर से-हाथ या गोफण से पत्थर फेंकना, भौंह, दाढी, स्तन और पुतों को कम्पित करना।
भाषा से-सीटी बजाना, लोगों को हंसाने के लिए विचित्र प्रकार से बोलना, अनेक प्रकार की आवाजें करना और भिन्न-भिन्न देशी भाषाओं में बोलना।
तिंतिणक-इसका अर्थ है-वस्तु की प्राप्ति न होने पर खिन्न हो बकवास करना। साधु जब गोचरी में जाता है और किसी वस्तु का लाभ न होने पर खिन्न हो जाता है तो वह एषणा की शुद्धि नहीं रख सकता। वह वैसी स्थिति में एषणीय और अनेषणीय की परवाह न कर ज्यों-त्यों वस्तु की प्राप्ति करना चाहता है। इसलिए यह एषणा का प्रतिपक्षी है।
भिध्या निदान करण-भिध्या का अर्थ है-लोभ और निदान का अर्थ है-प्रार्थना या अभिलाषा। लोभ से की जाने वाली प्रार्थना आर्त्तध्यान को पोषण देती है, अत: वह मोक्ष मार्ग की पलिमन्थु है।
भगवान् महावीर ने निदानता को सर्वत्र अप्रशस्त कहा है, फिर निदान के साथ भिध्या (लोभ) शब्द का प्रयोग क्यों-यह सहज ही प्रश्न उठता है।
वृत्तिकार का अभिमत है कि वैराग्य आदि गुणों की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले निदान में आसक्ति भाव नहीं होता। वह वर्जित नहीं है। इस तथ्य को सूचित करने के लिए ही निदान के साथ 'भिध्या' शब्द का प्रयोग किया गया है।
39. (सू. 103)
इस सूत्र में विभिन्न संयमों व साधना के स्तरों की सूचना दी गई है। मुनि के लिए पांच संयम होते हैं-सामायिक, छेदोपस्थापनीय, परिहारविशुद्धिक, सूक्ष्मसंपराय और यथाख्यात।
भगवान् पार्श्व के समय में सामायिक संयम की व्यवस्था थी। भगवान् महावीर ने उसके स्थान पर छेदोपस्थापनीय संयम की व्यवस्था की। इन दोनों संयमों की मर्यादाएं अनेक दृष्टिकोणों से भिन्न थी। पृथक्-पृथक् स्थानों में उनके संकेत मिलते हैं। भाष्यकारों ने दस कल्पों के द्वारा इन दोनों संयमों की मर्यादाओं की पृथक्ता प्रदर्शित की है। दस कल्प श्वेताम्बर और दिगम्बर- दोनों परम्पराओं द्वारा सम्मत हैं-
1. आचेलक्य-वस्त्र न रखना अथवा अल्प वस्त्र रखना। दिगम्बर परम्परा के अनुसार इसका अर्थ है-सकल परिग्रह का त्याग।
2. औद्देशिक-एक साधु के लिए बनाए गए आहार का दूसरे सांभोगिक साधु द्वारा अग्रहण। दिगम्बर परम्परा के अनुसार इसका अर्थ है-साधु को उद्दिष्ट कर बनाए गए भक्त-पान का अग्रहण।
3. शय्यातरपिंड-स्थानदाता से भक्त-पान लेने का त्याग।
4. राजपिंड-राजपिंड का वर्जन।
5. कृतिकर्म-प्रतिक्रमण के समय किया जाने वाला वन्दन आदि।
6. व्रत-चतुर्याम या पंचमहाव्रत।
7. ज्येष्ठ-दीक्षा पर्याय की ज्येष्ठता का स्वीकार।
8. प्रतिक्रमण।
9. मास-शेषकाल में मासकल्प का विहार।
10. पर्युषणाकल्प-वर्षावासीय आवास की व्यवस्था।
भगवान् पार्श्व के समय में (1) शय्यातरपिंड का वर्जन, (2) चतुर्याम, (3) पुरुषज्येष्ठत्व और (4) कृतिकर्म-ये चार कल्प अनिवार्य तथा शेष छह कल्प ऐच्छिक होते हैं। यह सामायिक संयम की मर्यादा है। भगवान् महावीर ने उक्त दसों कल्पों को श्रमण के लिए अनिवार्य बना दिया। फलत: छेदोपस्थापनीय संयम की मर्यादा में ये दसों कल्प अनिवार्य हो गए।
परिहारविशुद्धिक संयम तपस्या की विशेष साधना का एक स्तर है। निर्विशमानकल्प और निर्विष्टकल्प-ये दोनों परिहार-विशुद्धिक संयम के अंग हैं।
निर्विशमानकल्पस्थिति-परिहारविशुद्ध चरित्र की साधना में अवस्थित चार तपोभिमुख साधुओं की आचार संहिता को निर्विशमानकल्प कहा जाता है। वे मुनि ग्रीष्म, शीत तथा वर्षा ऋतु में जघन्यत: क्रमश: चतुर्थभक्त (एक उपवास), षष्ठ भक्त (दो उपवास) तथा अष्टमभक्त (तीन उपवास), मध्यमत: क्रमश: षष्ठभक्त, अष्टमभक्त तथा दशमभक्त (चार उपवास) और उत्कृष्टत: अष्टमभक्त, दशमभक्त तथा द्वादशभक्त (पांच उपवास) तपस्या करते हैं। पारणा में भी अभिग्रह सहित आयंबिल की तपस्या करते हैं। सभी तपस्वी जघन्यत: नव पूर्वों तथा उत्कृष्टत: दस पूर्वों के ज्ञाता होते हैं।
निर्विष्टकल्पस्थिति-इसका अर्थ है-परिहारविशुद्ध चरित्र में पूर्वाभिहित तपस्या कर लेने के बाद जो पूर्व परिचारकों की सेवा में संलग्न रहते हैं, उनकी आचार-विधि।
परिहारविशुद्धि चरित्र की साधना में नौ साधु एक साथ अवस्थित होते हैं। उनमें चार साधुओं का पहला वर्ग तपस्या करता है। उस वर्ग को निर्विशमानकल्प कहा जाता है। चार साधुओं का दूसरा वर्ग उसकी परिचर्या करता है तथा एक साधु आचार्य होता है। उन चारों की तपस्या पूर्ण हो जाने पर शेष चार साधु तपस्या करते हैं तथा जो तपस्या कर चुके, वे तपस्या में संलग्न साधुओं की परिचर्या करते हैं।
दोनों वर्गों की तपस्या पूर्ण हो जाने के बाद आचार्य तपस्या में अवस्थित होते हैं और आठों ही साधु उनकी परिचर्या करते हैं।
जिनकल्पस्थिति-विशेष साधना के लिए जो संघ से अलग होकर रहते हैं, उनकी आचार-मर्यादा को जिनकल्पस्थिति कहा जाता है। वे अकेले रहते हैं। वे शारीरिक शक्ति और मानसिक दृढ़ता से सम्पन्न होते हैं। वे धृतिमान् और अच्छे संहनन से युक्त होते हैं। वे सभी प्रकार के उपसर्ग सहने में समर्थ तथा परीषहों का सामना करने में निडर रहते हैं।
प्रवचनसारोद्धार के अनुसार जिनकल्पस्थिति का वर्णन इस प्रकार है-
आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर और गणवच्छेदक- इन पांचों में से जो जिनकल्प को स्वीकार करना चाहते हैं, वे पहले तप, सत्त्व, सूत्र, एकत्व और बल-इन पांच तुलाओं से अपने-आप को तौलते हैं और इनमें पूर्ण हो जाने पर जिनकल्प स्वीकार करते हैं। इसके अतिरिक्त जो मुनि इस कल्प को अपनाना चाहते हैं, उनके लिए इन पांच तुला का अभ्यास अनिवार्य नहीं होता। वे गच्छ के अन्दर रहते हुए आगमोक्त विधि से अपनी आत्मा का परिकर्म करते हैं और जब जिनकल्प स्वीकार करना होता है, तब सबसे पहले वे सारे संघ का एकत्रित करते हैं। यदि ऐसा संभव न हो सके तो अपने गण को अवश्य ही एकत्रित करते हैं। पश्चात् तीर्थंकर, गणधर, चतुर्दशपूर्वधर या संपूर्ण दशपूर्वधर के पास जिनकल्प स्वीकार करते हैं। इनमें से कोई उपलब्ध न होने पर वे वट, अश्वत्थ, अशोक आदि वृक्षों के समीप जाकर जिनकल्प स्वीकार करते हैं। यदि वे गणी होते हैं तो अपने गण में गणधर की नियुक्ति कर सारे संघ से क्षमायाचना करते हैं। यदि वे गणी नहीं है, सामान्य साधु हैं, तो वे किसी की नियुक्ति नहीं करते किन्तु समूचे गण से क्षमायाचना करते हैं। यदि समूचा गण उपस्थित न हो तो अपने गच्छ वाले श्रमणों से क्षमायाचना करते हैं। वे कहते हैं-'यदि प्रमादवश मैंने आपके प्रति सद्व्यवहार नहीं किया हो तो आप मुझे क्षमा करें। मैं नि:शल्य और निष्कषाय होकर आपसे क्षमायाचना करता हूं।' तब सभी साधु आनन्द के आंसू बहाते हुए हाथ जोड़कर, भूमि पर सिर को टिकाए, छोटे-बड़े के क्रम से क्षमायाचना करते हैं। इस क्षमायाचना से निम्न गुणों का उद्दीपन होता है।
1. नि:शल्यता।
2. विनय।
3. दूसरों को क्षमायाचना की प्रेरणा।
4. हल्कापन।
5. क्षमायाचना के कारण अकेलेपन का स्थिर ध्यान या अनुभव।
6. ममत्व का छेद।
इस प्रकार क्षमायाचना कर वे अपने उत्तराधिकारी आचार्य को शिक्षा देते हुए कहते हैं-गण में बाल, वृद्ध सभी प्रकार के मुनि हैं। सारणा-वारणा से संघ की सम्यक् देख-रेख करना। शिष्य और आचार्य का यही क्रम है कि आचार्य अव्यवच्छित्ति-कारक शिष्य का निष्पादन कर, शक्ति रहते-रहते, जिनकल्प को स्वीकार कर ले। तुम भी योग्य शिष्य का निष्पादन करने के पश्चात् इस कल्प को स्वीकार कर लेना। जो बहुश्रुत और पर्याय ज्येष्ठ मुनि है, उनके प्रति यथोचित विनय करने में प्रमाद मत करना।
तप, स्वाध्याय, वैयावृत्त्य आदि-आदि साधनों के विभिन्न कार्य हैं। इनमें जो साधु जिस कार्य में रुचि रखता है, उस की उसी कार्य में योजित करना। गण में छोटे, बड़े, अल्पश्रुत या बहुश्रुत- किसी प्रकार के मुनियों का तिरस्कार मत करना।
वे साधुओं को इंगित कर कहते हैं-'आर्यों! मैंने अमुक मुनि को योग्य समझ कर गण का भार सौंपा हैं। तुम कभी यह मत सोचना कि यह हमसे छोटा है, समान है, अल्पश्रुत वाला है। हम इसकी आज्ञा का पालन क्यों करें? तुम हमेशा यह सोचना कि यह मेरे स्थान पर नियुक्त है, अत: पूज्य है।' यह सोचकर उसकी पूजा करना, उसकी आज्ञा का अखंड पालन करना।'
यह शिक्षा देकर वे वहां से अकेले ही चल पड़ते हैं। सारा संघ उनके पीछे-पीछे कुछ दूर तक चलता है। कुछ दूर जाकर संघ रुक जाता है और जिनकल्प प्रतिपन्न मुनि अकेले चले चलते हैं। जब तक वे दीखते हैं, तब तक सभी मुनि उन्हें एकटक देखते रहते हैं और जब वे दीखने बन्द हो जाते हैं, तब वे अपने-अपने स्थान पर अत्यन्त आनन्दित होकर लौट आते हैं। वे मन ही मन कहते हैं-'अहो! हमारे गुरुदेव ने सुखसेवनीय स्थविरकल्प को छोड़कर, अतिदुष्कर जिनकल्प को स्वीकार किया है।
जिनकल्पिक मुनियों की चर्या आदि का विशेष विवरण बृहत्कल्पभाष्य में प्राप्त होता है। वह इस प्रकार है-
1. श्रुत-जिनकल्पी जघन्यत: प्रत्याख्यान नामक नौवें पूर्व की तीसरी आचारवस्तु के ज्ञाता तथा उत्कृष्टत: अपूर्ण दशपूर्वधर होते हैं। संपूर्ण दशपूर्वधर जिनकल्प अवस्था स्वीकार नहीं करते।
2. संहनन-वे वज्रऋषभनाराच संहनन वाले होते हैं।
3. उपसर्ग-उनके उपसर्ग हों ही, ऐसा कोई नियम नहीं है। किन्तु जो भी उपसर्ग उत्पन्न होते हैं, उन सबको वे समभाव से सहन करते हैं।
4. आतंक-रोग या आतंक उत्पन्न होने पर वे उन्हें समभाव से सहन करते हैं।
5. वेदना-उनके दो प्रकार की वेदनाएं होती हैं-
1. आभ्युपगमिकी-लुंचन, आतापना, तपस्या आदि करने से उत्पन्न वेदना।
2. औपक्रमिकी-अवस्था से उत्पन्न तथा कर्मों के उदय से उत्पन्न वेदना।
6. कतिजन-वे अकेले ही होते हैं।
7. स्थंडिल-वे उच्चार और प्रस्रवण का उत्सर्ग विजन तथा जहां लोग न देखते हों, ऐसे स्थान में करते हैं।
वे कृतकार्य होने पर (हेमन्त ऋतु के चले जाने पर) उसी स्थंडिल में वस्त्रों का परिष्ठापन कर देते हैं। अल्प भोजी और रूक्ष भोजी होने के कारण उनके मल बहुत थोड़ा बंधा हुआ होता है, इसलिए उन्हें निर्लेपन (शुचि लेने) की आवश्यकता नहीं होती। बहुदिवसीय उपसर्ग प्राप्त होने पर भी वे अस्थंडिल में मल-मूत्र का उत्सर्ग नहीं करते।
8. वसति-वे जैसा स्थान मिले वैसे में ही ठहर जाते हैं। वे साधु के लिए लीपी-पुती वसति में नहीं ठहरते। बिलों को धूल आदि से नहीं ढंकते, पशुओं द्वारा खाए जाने पर या तोड़े जाने पर भी वसति की रक्षा के लिए पशुओं का निवारण नहीं करते, द्वार बन्द नहीं करते, अर्गला नहीं लगाते।
9. उनके द्वारा वसति की याचना करने पर यदि गृहस्वामी पूछे कि आप यहां कितने समय तक रहेंगे? इस जगह आप को मल-मूत्र का त्याग करना है, यहां नहीं करना है। यहां बैठे, यहां न बैठें। इन निर्दिष्ट तृण-फलकों का उपयोग करें, इसका न करें। गाय आदि पशुओं की देख-भाल करें, मकान की उपेक्षा न करें, उसकी सार-संभाल करते रहे तथा इसी प्रकार के अन्य नियंत्रणों की बातें कहे तो जिनकल्पिक मुनि ऐसे स्थान में कभी न रहें।
10. जिस वसति में बलि दी जाती है, दीपक जलता हो, अग्नि आदि का प्रकाश हो तथा गृहस्वामी कहे कि मकान का भी थोड़ा ध्यान रखें या वह पूछे कि आप इस मकान में कितने व्यक्ति रहेंगे?-ऐसे स्थान में भी वे नहीं रहते। वे दूसरे के मन में सूक्ष्म अप्रीति भी उत्पन्न करना नहीं चाहते, इसलिए इन सबका वर्जन करते हैं।
11. भिक्षाचर्या के लिए तीसरे प्रहर में जाते हैं।
12. सात पिंडैषणाओं में से प्रथम दो को छोड़कर शेष पांच एषणाओं से अलेपकृत भक्त-पान लेते हैं।
13. मल-भेद आदि दोष उत्पन्न होने की संभावना के कारण वे आचामाम्ल नहीं करते। वे मासिकी आदि भिक्षु प्रतिमा तथा भद्रा, महाभद्रा सर्वतोभद्रा आदि प्रतिमाएं स्वीकार नहीं करते।
14. जहां मासकल्प करते हैं, वहां उस गांव या नगर को छह भागों में विभक्त कर, प्रतिदिन एक-एक विभाग में भिक्षा के लिए आते हैं।
15. वे एक ही वसति में सात (जिनकल्पिकों) से अधिक नहीं रहते। वे एक साथ रहते हुए भी परस्पर संभाषण नहीं करते। भिक्षा के लिए एक वीथि में दो नहीं जाते।
16. क्षेत्र-जिनकल्प मुनि का जन्म और कल्पग्रहण कर्मभूमि में ही होता है। देवादि द्वारा संहरण किए जाने पर वे अकर्मभूमि में भी प्राप्त हो सकते हैं।
17. काल-अवसर्पिणी काल में उत्पन्न हों तो उनका जन्म तीसरे-चौथे अर में होता है और जिनकल्प का स्वीकार तीसरे, चौथे और पांचवें में भी हो सकता है। यदि उत्सर्पिणी काल में उत्पन्न हों तो दूसरे, तीसरे और चौथे अर में जन्म लेते हैं और जिनकल्प का स्वीकार तीसरे और चौथे अर में ही करते हैं।
18. चारित्र-सामायिक अथवा छेदोपस्थानीय संयम में वर्तमान मुनि जिनकल्प स्वीकार करते हैं। उसके स्वीकार के पश्चात् वे सूक्ष्मसंपराय आदि चारित्र में भी जा सकते हैं।
19. तीर्थ-वे नियमत: तीर्थ में ही होते हैं।
20. पर्याय-जघन्यत: उनतीस वर्ष की अवस्था में (9 गृहवास के और 20 श्रमण-पर्याय के) और उत्कृष्टत: गृहस्थ और साधु-पर्याय की कुछ न्यून करोड़ पूर्व में इस कल्प को ग्रहण करते हैं।
21. आगम-जिनकल्प स्वीकार करने के बाद वे नए श्रुत का अध्ययन नहीं करते, किन्तु चित्त-चिक्षेप से बचने के लिए पहले पढ़े हुए श्रुत का स्वाध्याय करते हैं।
22. वेद-स्त्रीवेद के अतिरिक्त पुरुषवेद तथा असंक्लिष्ट नपुंसकवेद वाले व्यक्ति इसे स्वीकार करते हैं। स्वीकार करने के बाद वे सवेद या अवेद भी हो सकते हैं। यहां अवेद का तात्पर्य उपशान्त वेद से है। क्योंकि वे क्षपकश्रेणी नहीं ले सकते, उपशमश्रेणी लेते हैं। उन्हें उस भव में केवलज्ञान नहीं होता।
23. कल्प-वे दोनों कल्प-स्थितकल्प अथवा अस्थित-कल्प वाले होते हैं।
24. लिंग-कल्प स्वीकार करते समय वे नियमत: द्रव्य और भाव-दोनों लिंगों से युक्त होते हैं। आगे भावलिंग तो निश्चय ही होता है। द्रव्यलिंग जीर्ण या चोरों द्वारा अपहृत हो जाने पर हो भी सकता है और नहीं भी।
25. लेश्या-उनमें कल्प स्वीकार के समय तीन प्रशस्त लेश्याएं (तैजस, पद्म और शुक्ल) होती हैं। बाद में उनमें छहों लेश्याएं हो सकती हैं, किन्तु वे अप्रशस्त लेश्याओं में बहुत समय तक नहीं रहते और वे अप्रशस्त लेश्याएं अति संक्लिष्ट नहीं होतीं।
26. ध्यान-वे प्रवर्द्धमान धर्म्य ध्यान में कल्प का स्वीकरण करते हैं, किन्तु बाद में उनमें आर्त्त-रौद्र ध्यान की सद्भावना भी हो सकती है। उनमें कुशल परिणामों की उद्दामता रहती है, अत: ये आर्त्त-रौद्र ध्यान भी प्राय: निरनुबंध होते हैं।
27. गणना-एक समय में इस कल्प को स्वीकार करने वालों की उत्कृष्ट संख्या शतपृथक्त्व (900) और पूर्व स्वीकृत में अनुसार यह संख्या सहस्रपृथक्त्व (9000) होती है। पन्द्रह कर्मभूमियों में उत्कृष्टत: इतने ही जिनकल्पी प्राप्त हो सकते हैं।
28. अभिग्रह-वे अल्पकालिक कोई भी अभिग्रह स्वीकार नहीं करते। उनके जिनकल्प अभिग्रह पर्यन्त होता है। उनमें गोचर आदि प्रतिनियत व निरपवाद होते हैं, अत: उनके लिए जिनकल्प का पालन ही परम विशुद्धि का स्थान है।
29. प्रव्रज्या-वे किसी को दीक्षित नहीं करते, किसी को मुंड नहीं करते। यदि ये जान जाए कि अमुक व्यक्ति अवश्य ही दीक्षा लेगा, तो वे उसे उपदेश देते हैं और उसे दीक्षा-ग्रहण करने के लिए संविग्न गीतार्थ साधु के पास भेज देते हैं।
30. प्रायश्चित्त-मानसिक सूक्ष्म अतिचार के लिए भी उनको जघन्यत: चतुर्गुरुक मासिक प्रायश्चित्त लेना होता है।
31. निष्प्रतिकर्म-वे शरीर का किसी भी प्रकार से प्रतिकर्म नहीं करते। आंख आदि का मैल भी नहीं निकालते और न कभी किसी प्रकार की चिकित्सा ही करवाते है।
32. कारण-वे किसी प्रकार के अपवाद का सेवन नहीं करते।
33. काल-वे तीसरे प्रहर में भिक्षा करते हैं और विहार भी तीसरे प्रहर में ही करते हैं। शेष समय में वे प्राय: कायोत्सर्ग में स्थित रहते हैं।
34. स्थिति-विहरण करने में असमर्थ होने पर वे एक स्थान पर रहते हैं, किन्तु किसी प्रकार के दोष का सेवन नहीं करते।
35. सामाचारी-साधु-सामाचारी के दस भेद हैं। इनमें से वे आवश्यिकी, नैषेधिकी, मिथ्याका, आपृच्छा और उपसंपद्-इन पांच समाचारियों का पालन करते हैं।
स्थविरकल्पस्थिति-जो संघ में रहकर साधना करते हैं, उनकी आचार-मर्यादा को स्थविरकल्पस्थिति कहा जाता है। उनके मुख्य अंग ये हैं-
(1) सतरह प्रकार के संयम का पालन। (2) ज्ञान, दर्शन, चारित्र की परम्परा का विच्छेद न होने देना। इसके लिए शिष्यों को ज्ञान, दर्शन और चारित्र में निपुण करना। (3) वृद्ध अवस्था में जंघाबल क्षीण होने पर स्थिरवास करना।
भावसंग्रह के अनुसार जिनकल्पी और स्थविरकल्पी का स्वरूपचित्रण इस प्रकार हैं-
जिनकल्पी-जिनकल्प में स्थित श्रमण बाह्य और आभ्यन्तर ग्रन्थियों से रहित, निस्नेह, निस्पृह और वाग्गुप्त होते हैं। वे सदा जिन भगवान् की भांति विहरण करते रहते हैं?
यदि उनके पैरों में कांटा चुभ जाए या आंखों में धूलि गिर जाए तो भी वे अपने हाथों से न कांटा निकालते हैं और न धूल ही पोंछते हैं। यदि कोई दूसरा व्यक्ति वैसा करता है तो वे मौन रहते हैं।
वे ग्यारह अंगों के धारक होते हैं। वे अकेले रहते हैं और धर्म्य-शुक्ल ध्यान में लीन रहते हैं। वे सम्पूर्ण कषायों के त्यागी, मौनव्रती और कन्दराओं में रहते हैं।
स्थविरकल्पी-इस दु:षमकाल में संहनन और गुणों की क्षीणता के कारण मुनि पुर, नगर और ग्राम में रहने लगे हैं, वे तप की प्रभावना करते हैं। वे स्थविरकल्पी कहलाते हैं।
वे मुनि समुदाय रूप में विहार कर अपनी शक्ति के अनुसार धर्म की प्रभावना करते हैं। वे भव्य व्यक्तियों को धर्म का श्रवण कराते हैं तथा शिष्यों का ग्रहण और पालन करते हैं।
पहले मुनिगण जितने कर्मों को हजार वर्षों में क्षीण करते थे, उतने कर्मों को वर्तमान में हीन संहनन वाले, स्थविरकल्पी मुनि एक वर्ष में क्षीण कर देते हैं।
40. परिणाम (सू. 109)
वृत्तिकार ने परिणाम के चार अर्थ किए हैं- 1. पर्याय, 2. स्वभाव, 3. धर्म, 4. विपाक।
प्रस्तुत सूत्र में परिणाम शब्द दो अर्थों में प्रयुक्त हुआ है-पर्याय और विपाक। प्रथम दो विभाग पर्याय के और शेष चार विपाक के उदाहरण हैं।
41. (सू. 116)
एक साथ जितने कर्म-पुद्गल जिस रूप में भोगे जाते हैं उस रूप-रचना का नाम निषेक हैं। निधत्त का अर्थ है-कर्म का निषेक के रूप में बन्ध होना। जिस समय आयु का बन्ध होता है तब वह जाति आदि छहों के साथ निधत्त-निषिक्त होता है। अमुक आयु का बन्ध करने वाला जीव उसके साथ-साथ एकेन्द्रिय आदि पांच जातियों में से किसी एक जाति का, नरक आदि चार गतियों में से किसी एक गति का, अमुक समय की स्थिति-काल-मर्यादा का, अवगाहना-औदारिक या वैक्रिय शरीर में से किसी एक शरीर का तथा आयुष्य के प्रदेशों-परमाणु-संचयों का और उसके अनुभाव-विपाकशक्ति का भी बन्ध करता है।
42. भाव (सू. 124)
कर्म आठ हैं-ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, वेदनीय, मोहनीय, आयुष्य, नाम, गोत्र और अन्तराय। इनके मुख्य दो वर्ग हैं-घात्य और अघात्य। ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, मोहनीय और अन्तराय-ये चार घात्य-कोटि और शेष चार अघात्य-कोटि के कर्म हैं। इनके उदय आदि से तथा काल-परिणमन से होने वाली जीव की अवस्था को भाव कहा जाता है। भाव छह हैं-
औदयिक-कर्मों के उदय से होने वाली जीव की अवस्था।
औपशमिक-मोह कर्म के उपशम से होने वाली जीव की अवस्था।
क्षायिक-कर्मों के क्षय से होने वाली जीव की अवस्था।
क्षायोपशमिक-घात्य कर्मों के क्षायोपशम (उदित कर्मों के क्षय और अनुदित कर्मों के उपशम) से होने वाली जीव की अवस्था।
पारिणामिक-काल-परिणमन से होने वाली जीव की अवस्था।
सान्निपातिक-दो या अधिक भावों के योग से होने वाली जीव की अवस्था।
इसके 26 विकल्प होते हैं-
दो के संयोग से - 10 विकल्प
तीन के संयोग से - 10 विकल्प
चार के संयोग से - 5 विकल्प
पांच के संयोग से - 1 विकल्प
इनके विस्तार के लिए देखें-अनुयोगद्वार, सूत्र 289-297।
परस्पर अविरुद्ध विकल्पों के आधार पर इसके 15 भेद होते हैं।
औदयिक, क्षायोपशमिक और पारिणामिक चारों गतियों में एक-एक-4 विकल्प
क्षायिक-चारों गतियों में-4 विकल्प
औपशमिक-चारों गतियों में-4 विकल्प
उपशम श्रेणी का-(यह केवल एक मनुष्य गति में ही होता है)-1 विकल्प
केवली का-(केवल मनुष्य में ही)-1 विकल्प
सिद्ध का- 1 विकल्प
इसका विस्तार इस प्रकार है-
उदय, क्षयोपशम और परिणाम से निष्पन्न सान्निपातिक के चार विकल्प-
• नरक-औदयिक-नारकत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, पारिणामिक-जीवत्व।
• तिर्यञ्च-औदयिक-तिर्यञ्चत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, पारिणामिक-जीवत्व।
• मनुष्य-औदयिक-मनुष्यत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, पारिणामिक-जीवत्व।
• देव-औदयिक-देवत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, पारिणामिक-जीवत्व।
क्षय के योग से निष्पन्न सान्निपातिक के चार विकल्प-
• नरक-औदयिक-नारकत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, क्षायिक-सम्यक्त्व, पारिणामिक-जीवत्व।
इसी प्रकार अन्य तीन गतियों में योजना करनी चाहिए।
उपशम के योग से निष्पन्न सान्निपातिक के चार विकल्प-
• नरक-औदयिक-नारकत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, औपशमिक-सम्यक्त्व, पारिणामिक-जीवत्व।
इसी प्रकार अन्य तीन गतियों में योजना करनी चाहिए।
• उपशम श्रेणी से निष्पन्न सान्निपातिक का एक विकल्प केवल मनुष्य के ही होता है।
औदयिक-मनुष्यत्व, क्षायोपशमिक-इन्द्रियां, उपशान्त-कषाय, पारिणामिक-जीवत्व।
• केवली से निष्पन्न सान्निपातिक का एक विकल्प-औदयिक-मनुष्यत्व, क्षायिक-सम्यक्त्व, पारिणामिक-जीवत्व।
• सिद्ध के निष्पन्न सान्निपातिक का एक विकल्प-क्षायिक-सम्यक्त्व, पारिणामिक-जीवत्व।
इन विकल्पों के की समस्त संख्या 15 हैं-
पांचों भावों के 53 भेद भी किए गए हैं-
1. औपशमिक भाव के दो भेद-औपशमिक सम्यक्त्व और औपशमिक चारित्र।
2. क्षायिक भाव के नौ भेद-दर्शन, ज्ञान, दान, लाभ, उपभोग, भोग, वीर्य, क्षायिक-सम्यक्त्व और क्षायिक चारित्र।
3. क्षायोपशमिक भाव के अठारह भेद-चार ज्ञान, तीन अज्ञान, तीन दर्शन, पांच लब्धि, क्षायोपशमिक सम्यक्त्व, क्षायोपशमिक चारित्र और संयमासंयम।
4. औदयिक भाव के 21 भेद-चार गति, चार कषाय, तीन लिंग, छह लेश्या, अज्ञान, मिथ्यात्व, असिद्धत्व और असंयम।
5. पारिणामिक भाव के तीन भेद-जीवत्व, भव्यत्व और अभव्यत्व।
♦
आमुख
साधना व्यक्तिगत होती है, फिर भी कुछ कारणों से उसे सामुदायिकरूप दिया गया। इस कार्य में जैन तीर्थंकरों का महत्त्वपूर्ण योगदान है। ज्ञान, दर्शन और चारित्र की आराधना सम्यक् रूप से करने के लिए साधु संघ का सदस्य होता है। संघ में अनेक गण होते हैं। जिस गण में साधु रहता है उसकी व्यवस्था का पालन वह निष्ठा के साथ करता है। जब उसे यह अनुभूति होने लग जाए कि इस गण में रहने से मेरा विकास नहीं होता तो वह गण परिवर्तन के लिए स्वतन्त्र होता है। साधना की भूमिका के परिपक्व होने पर वह एकाकी रहने की स्वीकृति भी प्राप्त कर सकता है। प्रस्तुत स्थान में गण-परिवर्तन के सात हेतु बतलाए गए हैं।
साधना का सूत्र है अभय। भगवान महावीर ने कहा-जो भय को नहीं जानता और नहीं छोड़ता वह अहिंसक नहीं हो सकता, सत्यवादी और अपरिग्रही भी नहीं हो सकता। भय का प्रवेश तब होता है जब व्यक्ति दूसरे से अपने को हीन मानता है। मनुष्य को मनुष्य से भय होता है यह इहलोक भय है। मनुष्य को पशु आदि से भय होता है, यह परलोक भय है। धन आदि पदार्थों के अपहरण का भय होता है। मृत्यु का भय होता है। पीड़ा या रोग का भय होता है। अपयश का भय होता है।
अहिंसा के आचार्यों ने अभय को महत्त्वपूर्ण स्थान दिया। राजनीति के मनीषी भय की भी उपयोगिता स्वीकार करते हैं। उनका मत है कि दण्ड-भय बिना समाज नहीं चल सकता। प्रस्तुत आगम में विविध विषय संकलित हैं, इसलिए इसमें भय और दण्ड के प्रकार भी प्रतिपादित हैं। दण्डनीति के सात प्रकार बतलाए गए हैं, इनमें उनके क्रमिक विकास का इतिहास है। प्रथम कुलकर विमलवाहन के समय में हाकार नीति का प्रयोग शुरू हुआ। उस समय कोई अपराध करता उन्हें 'हा! तूने ऐसा किया' यह कहा जाता। यह उनके लिए महान् दण्ड होता। वे स्वयं अनुशासित और लज्जाशील थे। यह दण्ड नीति दूसरे कुलकर के समय तक चली। तीसरे कुलकर यशस्वी और चौथे कुलकर अभिचन्द्र के समय में दो दण्ड नीतियों का प्रयोग होने लगा। सामान्य अपराध के लिए हाकार और बड़े अपराध के लिए माकारनीति (मत करो) का प्रयोग किया जाता था। पांचवें प्रसेनजित, छट्ठे मरुदेव और सातवें नाभि कुलकर के समय में तीन दण्डनीतियां प्रचलित थीं। छोटे अपराध के लिए हाकार, मध्यम अपराध के लिए माकार और बड़े अपराध के लिए धिक्कार नीति का प्रयोग किया जाता था। उस समय तक मनुष्य ऋजु, मर्यादा-प्रिय और स्वयंशासित थे। जैसे-जैसे समाज व्यवस्था विकसित होती गई स्वयं का अनुशासन कम होता गया, वैसे-वैसे सामाजिक दण्ड का भी विकास होता गया। राज्य की स्थापना के साथ अनेक दण्ड प्रचलित हो गए, जैसे-
परिभाषक-थोड़े समय के लिए नजरबन्द करना-क्रोधपूर्ण शब्दों में अपराधी को 'यहीं बैठ जाओ' ऐसा आदेश देना।
मंडलिबंध-नजरबंद करना-नियमित क्षेत्र से बाहर न जाने का आदेश देना।
चारक-कैद में डालना।
छविच्छेद-हाथ पैर आदि काटना।
दण्डनीति का विकास इस बात का सूचक है कि मनुष्य जितना स्वयं शासित होता है, दण्ड का प्रयोग उतना ही कम होता है और आत्मानुशासन जितना कम होता है, दण्ड का प्रयोग उतना ही बढ़ता है। याज्ञवल्क्यस्मृति में भी धिग्दण्ड का उल्लेख मिलता है। उसके अनुसार दण्ड के चार प्रकार हैं-
धिग्दण्ड-धिक्कार युक्त वचनों द्वारा बुरे मार्ग पर जाने से रोकना।
वाग्दण्ड-कठोर वचनों के द्वारा अपराध करने वाले व्यक्ति को वैसा न करने की शिक्षा देना।
धनदण्ड-पैसे का दण्ड। बार-बार अपराध करने के लिए निषेध करने पर भी न माने तब धन के रूप में जो दण्ड दिया जाता है, उसे धनदण्ड कहते हैं।
वधदण्ड-अनेक बार समझाने पर जब अपराधी अपने स्वभाव को नहीं बदलता, तब उसे वध करने का दण्ड दिया जाता है।
मनुष्य अनेक शक्तियों का पुञ्ज है। उसमें विवेक है, चिंतन है। उसके पास भावाभिव्यक्ति के लिए भाषा का सशक्त माध्यम भी है। वह प्रारम्भ में अपने भावों को कुछेक शब्दों में अभिव्यक्त करता था, किन्तु विकसित अवस्था में उसकी भाषा विकसित हो गई और उसने अभिव्यक्ति में सौन्दर्य लाने का प्रयत्न किया। उस प्रयत्न में गद्य और पद्य शैली का विकास हुआ। लौकिक ग्रन्थों में उसकी विशद चर्चा मिलती है। काव्यशास्त्र और संगीतशास्त्र की दीर्घकालीन परम्परा है। सूत्रकार ने हेय और उपादेय की मीमांसा के साथ-साथ ज्ञेय विषयों का संकलन भी किया है। स्वर-मण्डल उसका एक उदाहरण है। इस संग्रह सूत्र में अन्यान्य विषयों का जहां नाम-निर्देश हैं वहां स्वर-मण्डल का विशद वर्णन मिलता है।
प्रस्तुत स्थान सात की संख्या से सम्बन्धित है। इसमें जीव-विज्ञान, लोक-स्थिति संस्थान, गोत्र, नय, आसन, पर्वत, चक्रवर्तीरत्न, दुषमाकाल की पहचान, सुषमाकाल की पहचान, संयम-असंयम, आंरभ, ध्यान की स्थिति का समय, देवपद, समुद्घात, प्रवचन-निण्ह्व, नक्षत्र, विनय के प्रकार, इतिहास और भूगोल-सम्बन्धी अनेक विषय संकलित हैं।
सत्तमं ठाणं : सातवां स्थान
मूल
गणावक्कमण-पदं
1. सत्तविहे गणावक्कमणे पण्णत्ते, तं जहा- सव्वधम्मा रोएमि। एगइया रोएमि, एगइया णो रोएमि। सव्वधम्मा वितिगिच्छामि। एगइया वितिगिच्छामि, एगइया णो वितिगिच्छामि। सव्वधम्मा जुहुणामि। एगइया जुहुणामि, एगइया णो जुहुणामि। इच्छामि णं भंते! एगल्लविहारपडिमं उवसंपिज्जत्ता णं विहरित्तए।
हिन्दी अनुवाद
गणापक्रमण-पद
1. सात कारणों से गण से अपक्रमण किया जा सकता है- 1. सब धर्मों (श्रुत व चारित्र के प्रकारों) में मेरी रुचि है। यहां उनकी पूर्ति के साधन नहीं है। इसलिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसम्पदा को स्वीकार करता हूं। 2. कुछेक धर्मों में मेरी रुचि है और कुछेक धर्मों में मेरी रुचि नहीं है। जिनमें मेरी रुचि है उनकी पूर्ति के साधन यहां नहीं है। इसलिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसम्पदा को स्वीकार करता हूं। 3. सब धर्मों के प्रति मेरा संशय है। संशय को दूर करने के लिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसम्पदा को स्वीकार करता हूं। 4. कुछेक धर्मों के प्रति मेरा संशय है और कुछेक के प्रति मेरा संशय नहीं है। संशय को दूर करने के लिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसम्पदा को स्वीकार करता हूं। 5. मैं सब धर्मों को दूसरों को देना चाहता हूं। इस गण में कोई योग्य व्यक्ति नहीं है जिसे कि मैं सब धर्म दे सकूं। इसलिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसंपदा को स्वीकार करता हूं। 6. मैं कुछेक धर्मों को दूसरों को देना चाहता हूं और कुछेक धर्मों को नहीं देना चाहता। इस गण में कोई योग्य व्यक्ति नहीं है जिसे कि मैं जो देना चाहता हूं वह दे सकूं। इसलिए भंते! मैं इस गण से अपक्रमण करता हूं और दूसरे गण की उपसम्पदा को स्वीकार करता हूं। 7. भंते! मैं 'एकलविहार प्रतिमा' को स्वीकार कर विहरण करना चाहता हूं। इसलिए इस गण से अपक्रमण करता हूं।
विभंगणाणं-पदं
2. सत्तविहे विभंगणाणे पण्णत्ते, तं जहा- एगदिसिं लोगाभिगमे, पंचदिसिं लोगाभिगमे, किरियावरणे जीवे, मुदग्गे जीवे, अमुदग्गे जीवे, रूवी जीवे, सव्वमिणं जीवा।
विभंगज्ञान-पद
2. विभंगज्ञान (मिथ्यात्वी का अवधिज्ञान) सात प्रकार का होता है- 1. एकदिग्लोकाभिगम-लोक एक दिशा में ही है। 2. पंचदिग्लोकाभिगम-लोक पांचों दिशाओं में ही है, एक दिशा में नहीं है। 3. क्रियावरणजीव-जीव के क्रिया का ही आवरण है, कर्म का नहीं। 4. मुदग्गजीव-जीव-पुद्गल निर्मित ही है। 5. अमुदग्गजीव-जीव पुद्गल निर्मित नहीं ही है। 6. रूपीजीव-जीव रूपी ही है। 7. ये सब जीव है-सब जीव ही जीव है।
तत्थ खलु इमे पढमे विभंगणाणे- जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं पासति पाईणं वा पडिणं वा दाहिणं वा उदीणं वा उड्ढं वा जाव सोहम्मे कप्पे। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे-एगदिसिं लोगाभिगमे। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु-पंचदिसिं लोगाभिगमे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु-पढमे विभंगणाणे।
पहला विभंगज्ञान- जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर व सौधर्म देवलोक तक की ऊर्ध्व दिशा में से किसी एक दिशा को देखता है, तब उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं एक दिशा में ही लोक को देख रहा हूं। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि लोक पांच दिशाओं में है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है”-यह पहला विभंगज्ञान है।
अहावरे दोच्चे विभंगणाणे-जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं पासति पाईणं वा पडिणं वा दाहिणं वा उदीणं वा उड्ढं जाव सोहम्मे कप्पे। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे-पंचदिसिं लोगाभिगमे। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु-एगदिसिं लोगाभिगमे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु-दोच्चे विभंगणाणे।
दूसरा विभंगज्ञान-जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, उत्तर व सौधर्म देवलोक तक की ऊर्ध्व दिशा-इन पांचों दिशाओं को देखता है, तब उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं पांचों दिशाओं में ही लोक को देख रहा हूं। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि लोक एक दिशा में ही है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है”-यह दूसरा विभंगज्ञान है।
अहावरे तच्चे विभंगणाणे-जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं पासति पाणे अतिवातेमाणे, मुसं वयमाणे, अदिण्ण- मादियमाणे, मेहुणं पडिसेवमाणे, परिग्गहं परिगिण्हमाणे, राइभोयणं भुंजमाणे, पावं च णं कम्मं कीरमाणं णो पासति। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे-किरियावरणे जीवे। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु णो किरियावरणे जीवे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु तच्चे विभंगणाणे।
तीसरा विभंगज्ञान-जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से जीवों की हिंसा करते हुए, झूठ बोलते हुए, अदत्त ग्रहण करते हुए, मैथुन सेवन करते हुए, परिग्रह ग्रहण करते हुए और रात्रिभोजन करते हुए देखता है, किन्तु उन प्रवृत्तियों के द्वारा होते हुए कर्म-बन्ध को नहीं देखता, तब उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं देख रहा हूं कि जीव क्रिया से ही आवृत्त है, कर्म से नहीं। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि जीव क्रिया से आवृत्त नहीं है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है”-यह तीसरा विभंगज्ञान है।
अहावरे चउत्थे विभंगणाणे-जया णं तधारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं देवामेव पासति बाहिरब्भंतरए पोग्गले परियाइत्ता पुढेगत्तं णाणत्तं फुसित्ता फुरित्ता फुट्टित्ता विकुव्वित्ता णं चिट्ठित्तए। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे-मुदग्गे जीवे संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु अमुदग्गे जीवे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु-चउत्थे विभंगणाणे।
चतुर्थ विभंगज्ञान- जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से देवों को बाह्य (शरीर के अवगाढ़-क्षेत्र के बाहर) और अभ्यन्तर (शरीर के अवगाढ़-क्षेत्र के भीतर) पुद्गलों को ग्रहण कर विक्रिया करते हुए देखता है। वे देव पुद्गलों का स्पर्श कर, उनमें हलचल पैदा कर, उनका स्फोट कर, पृथक्-पृथक् काल व देश में कभी एक रूप व कभी विविध रूपों की विक्रिया करते हैं। यह देख उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं देख रहा हूं कि जीव पुद्गलों से ही बना हुआ है। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि जीव पुद्गलों से बना हुआ नहीं है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है”-यह चौथा विभंगज्ञान है।
अहावरे पंचमे विभंगणाणे-जया णं तधारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं देवामेव पासति बाहिरब्भंतरए पोग्गलए अपरियाइत्ता पुढेगत्तं णाणत्तं फुसित्ता फुरित्ता फुट्टित्ता विउव्वित्ता णं चिट्ठितए। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे0 समुप्पण्णे-अमुदग्गे जीवे। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु मुदग्गे जीवे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु-पंचमे विभंगणाणे।
पांचवां विभंगज्ञान- जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से देवों को बाह्य और अभ्यन्तर पुद्गलों को ग्रहण किए बिना विक्रिया करते हुए देखता है। वे देव पुद्गलों का स्पर्श कर, उनमें हलचल पैदा कर, उनका स्फोट कर, पृथक्-पृथक् काल व देश में कभी एक रूप व कभी विविध रूपों की विक्रिया करते हैं। यह देख उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं देख रहा हूं कि जीव पुद्गलों से ही बना हुआ नहीं ही है। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि जीव पुद्गलों से बना हुआ है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है'-यह पांचवां विभंगज्ञान है।
अहावरे छट्ठे विभंगणाणे-जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं देवामेव पासति बाहिरब्भंतरए पोग्गले परियाइत्ता वा अपरियाइत्ता वा पुढेगत्तं णाणत्तं फुसित्ता फुरित्ता फुट्टित्ता विकुव्वित्ता णं चिट्ठित्तए। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे रूवी जीवे। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु-अरूवी जीवे। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु-छट्ठे विभंगणाणे।
छठा विभंगज्ञान- जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से देवों को बाह्य और अभ्यन्तर पुद्गलों को ग्रहण करके और ग्रहण किए बिना विक्रिया करते हुए देखता है। वे देव पुद्गलों का स्पर्श कर, उनमें हलचल पैदा कर, उनका स्फोट कर, पृथक्-पृथक् काल व देश में कभी एक रूप व कभी विविध रूपों की विक्रिया करते हैं। यह देख उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं देख रहा हूं कि जीव रूपी ही है। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि जीव अरूपी है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है”-यह छठा विभंगज्ञान है।
अहावरे सत्तमे विभंगणाणे-जया णं तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा विभंगणाणे समुप्पज्जति। से णं तेणं विभंगणाणेणं समुप्पण्णेणं पासई सुहुमेणं वायुकाएणं फुडं पोग्गलकायं एयंतं वेयंतं चलंतं खुब्भंतं फंदंतं घट्टंतं उदीरेंतं तं तं भावं परिणमंतं। तस्स णं एवं भवति-अत्थि णं मम अतिसेसे णाणदंसणे समुप्पण्णे-सव्वमिणं जीवा। संतेगइया समणा वा माहणा वा एवमाहंसु जीवा चेव अजीवा चेव। जे ते एवमाहंसु, मिच्छं ते एवमाहंसु। तस्स णं इमे चत्तारि जीवणिकाया णो सम्ममुवगता भवंति, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया। इच्चेतेहिं चउहिं जीवणिकाएहिं मिच्छादंडं पवत्तेइ-सत्तमे विभंगणाणे।
सतवां विभंगज्ञान- जब तथारूप श्रमण-माहन को विभंगज्ञान प्राप्त होता है तब वह उस विभंगज्ञान से सूक्ष्म वायु (मन्द वायु) के स्पर्श से पुद्गलकाय (पुद्गल राशि) को कम्पित होते हुए, विशेष रूप से कम्पित होते हुए, चलित होत हुए, क्षुब्ध होते हुए, स्पंदित होते हुए, दूसरे पदार्थों का स्पर्श करते हुए, दूसरे परार्थों को प्रेरित करते हुए, विविध प्रकार के पर्यायों में परिणत होते हुए देखता है। तब उसके मन में ऐसा विचार उत्पन्न होता है-“मुझे अतिशायी ज्ञान-दर्शन प्राप्त हुआ है। मैं देख रहा हूं कि-ये सभी जीव ही जीव है। कुछ श्रमण-माहन ऐसा कहते हैं कि जीव जीव है और अजीव भी है। जो ऐसा कहते हैं, वे मिथ्या कहते है। उस विभंगज्ञान को पृथ्वीकाय, अप्काय, तेजस्काय और वायुकाय-इन चार जीव-निकायों का सम्यग् ज्ञान नहीं होता। यह इन चार जीवनिकायों पर मिथ्यादण्ड का प्रयोग करता है-यह सातवां विभंगज्ञान है।
जोणिसंगह-पदं
3. सत्तविधे जोणिसंगहे पण्णत्ते, तं जहा- अंडजा, पोतजा, जराउजा, रसजा, संसेयगा, सम्मुच्छिमा, उब्भिगा।
योनिसंग्रह-पद
3. योनि-संग्रह के सात प्रकार हैं- 1. अण्डज, 2. पोतज, 3. जरायुज, 4. रसज, 5. संस्वेदज, 6. सम्मूर्च्छिम, 7. उद्भिज्ज।
गति-आगति-पदं
4. अंडगा सत्तगतिया सत्तागतिया पण्णत्ता, तं जहा- अंडगे अंडगेसु उववज्जमाणे अंडगेहिंतो वा, पोतजेहिंतो वा, जराउजेहिंतो वा, रसजेहिंतो वा, संसेयगेहिंतो वा, सम्मूच्छिमेहिंतो वा0, उब्भिगेहिंतो वा उववज्जेज्जा। सच्चेव णं से अंडए अंडगत्तं विप्पजहमाणे अंडगत्ताए वा, पोतगत्ताए वा, जराउजत्ताए वा, रसजत्ताए वा, संसेयगत्ताए वा, संमुच्छिमत्ताए वा, उब्भिगत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
4. अण्डज जीवों की सात गति और सात आगति होती है- जो जीव अण्डजयोनि में उत्पन्न होता है वह अण्डज, पोतज, जरायुज, रसज, संस्वेदज, सम्मूर्च्छिम और उद्भिज्ज-इन सातों योनियों से आता है। जो जीव अण्डजयोनि को छोड़कर दूसरी योनि में जाता है वह अण्डज, पोतज, जरायुज, रसज, संस्वेदज, सम्मूर्च्छिम और उद्भिज्ज-इन सातों योनियों में जाता है।
5. पोतगा सत्तगतिया सत्तागतिया एवं चेव। सत्तण्ह वि गतिरागती भाणियव्वा जाव उब्भियत्ति।
5. पोतज जीवों की सात गति और सात आगति होती है। इस प्रकार सभी योनि-संग्रहों की सात-सात गति और सात-सात आगति होती है।
संगहट्ठाण-पदं
6. आयरिय-उवज्झायस्स णं गणंसि सत्त संगहठाणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि आणं वा धारणं वा सम्मं पउंजित्ता भवति। 2. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि आधारातिणियाए कितिकम्मं सम्मं पउंजित्ता भवति। 3. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि जे सुत्तपज्जवजाते धारेति ते काले-काले सम्ममणुप्पवाइत्ता भवति। 4. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि गिलाणसेहवेयावच्चं सम्ममब्भुट्ठित्ता भवति। 5. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि आपुच्छियचारी यावि भवति, णो अणाणुपुच्छियचारी। 6. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि अणुप्पण्णाइं उवगरणाइं सम्मं उप्पाइत्ता भवति। 7. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि पुव्वुप्पण्णाइं उवकरणाइं सम्मं सारक्खेत्ता संगोवित्ता भवति, णो असम्मं सारक्खेत्ता संगोवित्ता भवति।
संग्रहस्थान-पद
6. आचार्य तथा उपाध्याय के लिए गण में सात संग्रह के हेतु हैं- 1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा व धारणा का सम्यग् प्रयोग करें। 2. आचार्य तथा उपाध्याय गण में यथारात्निक-बड़े-छोटे के क्रम से कृतिकर्म (वन्दना) का सम्यक् प्रयोग करें। 3. आचार्य तथा उपाध्याय जिन-जिन सूत्रपर्यवजातों को धारण करते हैं, उनकी उचित समय पर गण को सम्यक् वाचना दें। 4. आचार्य तथा उपाध्याय गण के ग्लान तथा नव दीक्षित साधुओं की यथोचित्त सेवा के लिए सतत जागरूक रहें। 5. आचार्य तथा उपाध्याय गण को पूछकर अन्य प्रदेश में विहार करें, उसे पूछे बिना विहार न करें। 6. आचार्य तथा उपाध्याय गण के लिए अनुपलब्ध उपकरणों को यथाविधि उपलब्ध करें। 7. आचार्य तथा उपाध्याय गण में प्राप्त उपकरणों का सम्यक् प्रकार से संरक्षण तथा संगोपन करें, विधि का अतिक्रमण कर संरक्षण और संगोपन न करें।
असंगहट्ठाण-पदं
7. आयरिय-उवज्झायस्स णं गणंसि सत्त असंगहठाणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि आणं वा धारणं वा णो सम्मं पउंजित्ता भवति। 2. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि आधारातिणियाए कितिकम्मंणो सम्मं पउंजित्ता भवति। 3. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि जे सुत्तपज्जवजाते धारेति ते काले-काले सम्ममणुप्पवाइत्ता भवति। 4. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि गिलाणसेहवेयावच्चं णोसम्ममब्भुट्ठित्ता भवति। 5. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि अणापुच्छियचारी यावि हवइ, णो आपुच्छियचारी। 6. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि अणुप्पण्णाइं उवगरणाइं णो सम्मं उप्पाइत्ता भवति। 7. आयरिय-उवज्झाए णं गणंसि पच्चुप्पण्णाणं उवकरणाणं णो सम्मं सारक्खेत्ता संगोवेत्ता भवति।
असंग्रहस्थान-पद
7. आचार्य तथा उपाध्याय के लिए गण में सात असंग्रह के हेतु हैं- 1. आचार्य तथा उपाध्याय गण में आज्ञा व धारणा का सम्यग् प्रयोग न करें। 2. आचार्य तथा उपाध्याय गण में यथारात्निक-कृतिकर्म का सम्यक् प्रयोग न करें। 3. आचार्य तथा उपाध्याय जिन-जिन सूत्रपर्यवजातों को धारण करते हैं, उनकी उचित समय पर गण को सम्यक् वाचना न दें। 4. आचार्य तथा उपाध्याय ग्लान तथा नवदीक्षित साधुओं की यथोचित सेवा के लिए सतत जागरूक न रहें। 5. आचार्य तथा उपाध्याय गण को पूछे बिना अन्य प्रदेश में विहार करें, उसे पूछकर विहार न करें। 6. आचार्य तथा उपाध्याय गण के लिए अनुपलब्ध उपकरणों को यथाविधि उपलब्ध न करें। 7. आचार्य तथा उपाध्याय गण में प्राप्त उपकरणों का सम्यक् प्रकार से संरक्षण तथा संगोपन न करें।
पडिमा-पदं
8. सत्त पिंडेसणाओ पण्णत्ताओ।
प्रतिमा-पद
8. पिण्ड-एषणाएं सात है।1
9. सत्त पाणेसणाओ पण्णत्ताओ।
9. पान-एषणाएं सात है।2
10. सत्त उग्गहपडिमाओ पण्णत्ताओ।
10. अवग्रह-प्रतिमाएं सात है।3
आयारचूला-पदं
11. सत्तसत्तिक्कया पण्णत्ता।
आचारचूला-पद
11. सात सप्तैकक4 हैं-आचारचूला की दूसरी चूलिका के उद्देशक-रहित अध्ययन सात हैं।
12. सत्त महज्झयणा पण्णत्ता।
12. महान् अध्ययन सात हैं।5
पडिमा-पदं
13. सत्तसत्तमिया णं भिक्खुपडिमा एकूणपण्णत्ताए राइंदिएहिं एगेण य छण्णउएणं भिक्खासतेणं अहासुत्तं अहाअत्थं अहातच्चं अहामग्गं अहाकप्पं सम्मं काएणं फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आराहिया यावि भवति।
प्रतिमा-पद
13. सप्त-सप्तमिका (7x7) भिक्षुप्रतिमा 49 दिन-रात तथा 196 भिक्षादत्तियों6 द्वारा यथासूत्र, यथाअर्थ, यथातत्त्व, यथामार्ग, यथाकल्प तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और आराधित की जाती है।
अहेलोगट्ठिति-पदं
14. अहेलोग णं सत्त पुढवीओ पण्णत्ताओ।
अधोलोकस्थिति-पद
14. अधोलोक में सप्त पृथिव्यां हैं।
15. सत्त घणोदधीओ पण्णत्ताओ।
15. सात घनोदधि (ठोस समुद्र) हैं।
16. सत्त घणवाता पण्णत्ता।
16. सात घनवात (ठोस वायु) हैं।
17. सत्त तणुवाता पण्णत्ता।
17. सात तनुवात (पतली वायु) हैं।
18. सत्त ओवासंतरा पण्णत्ता।
18. सात अवकाशान्तर (तनुवात, घनवात आदि के मध्यवर्ती आकाश) हैं।
19. एतेसु णं सत्तसु ओवासंतरेसु सत्त तणुवाया पइट्ठिया।
19. इन सात अवकाशान्तरों में सात तनुवात प्रतिष्ठित हैं।
20. एतेसु णं सत्तसु तणुवातेसु सत्त घणवाता पइट्ठिया।
20. इन सात तनुवातों पर सात घनवात प्रतिष्ठित हैं।
21. एतेसु णं सत्तसु घणवातेसु सत्त घणोदधी पतिट्ठिता।
21. इन सात घनवातों पर सात घनोदधि प्रतिष्ठित हैं।
22. एतेसु णं सत्तसु घणोदधीसु पिंड-लगपिंहुल-संठाण-संठियाओ सत्त पुढवीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पढमा जाव सत्तमा।
22. इन सात घनोदधियों पर फूल की टोकरी की भांति चौड़े संस्थान वाली7 सात पृथ्वियां प्रज्ञप्त हैं- प्रथमा यावत् सप्तमी।
23. एतासि णं सत्तण्हं पुढवीणं सत्त णामधेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- घम्मा, वंसा, सेला, अंजणा, रिट्ठा, मघा, माघवती।
23. इन सात पृथ्वियों के नाम सात हैं- 1. घर्मा, 2. वंशा, 3. शैला, 4. अंजना, 5. रिष्टा, 6. मघा, 7. माघवती।
24. एतासि णं सत्तण्हं पुढवीणं सत्त गोत्ता पण्णत्ता, तं जहा- रयणप्पभा, सक्करप्पभा, वालुअप्पभा, पंकप्पभा, धूमप्पभा, तमा, तमतमा।
24. इन सात पृथ्वियों के गोत्र सात हैं- 1. रत्नप्रभा, 2. शर्कराप्रभा, 3. बालुकाप्रभा, 4. पंकप्रभा, 5. धूमप्रभा, 6. तमा, 7. तमस्तमा।
बायरवाउकाइय-पदं
25. सत्तविहा बायरवाउकाइया पण्णत्ता, तं जहा- पाईणवाते, पडीणवाते, दाहिणवाते, उदीणवाते, उड्ढवाते, अहेवाते, विदिसिवाते।
बादरवायुकायिक-पद
25. बादरवायुकायिक जीव सात प्रकार के होते हैं- 1. पूर्व की वायु, 2. पश्चिम की वायु, 3. दक्षिण की वायु, 4. उत्तर की वायु, 5. ऊर्ध्वदिशा की वायु, 6. अधोदिशा की वायु, 7. विदिशा की वायु।
संठाण-पदं
26. सत्त संठाणा पण्णत्ता, तं जहा- दीहे, रहस्से, वट्टे, तंसे, चउरंसे, पिहुले, परिमंडले।
संस्थान-पद
26. संस्थान सात हैं- 1. दीर्घ, 2. ह्रस्व, 3. वृत्त-गेंद की भांति गोल, 4. त्रिकोण, 5. चतुष्कोण, 6. पृथुल-विस्तीर्ण, 7. परिमण्डल-वलय की भांति गोल।
भयट्ठाण-पदं
27. सत्त भयट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगभए, परलोगभए, आदाणभए, अकम्हाभए, वेयणभए, मरणभए, असिलोगभए।
भयस्थान-पद
27. भय के स्थान सात हैं- 1. इहलोक भय-सजातीय से भय, जैसे- मनुष्य को मनुष्य से होने वाला भय, 2. परलोक भय-विजातीय से भय, जैसे- मनुष्य को तिर्यञ्च आदि से होने वाला भय। 3. आदान भय-धन आदि पदार्थों के अपहरण करने वाले से होने वाला भय। 4. अकस्मात् भय-किसी बाह्य निमित्त के बिना ही उत्पन्न होने वाला भय, अपने ही विकल्पों से होने वाला भय। 5. वेदना भय-पीड़ा आदि से उत्पन्न भय। 6. मरण भय-मृत्यु का भय। 7. अश्लोक भय-अकीर्ति का भय।
छउमत्थ-पदं
28. सत्तहिं ठाणेहिं छउमत्थं जाणेज्जा, तं जहा- पाणे अइवाएत्ता भवति। मुसं वइत्ता भवति। अदिण्णं आदित्ता भवति। सद्दफरिसरसरूवगंधे आसादेत्ता भवति। पूयासक्कारं अणुवूहेत्ता भवति। इमं सावज्जं ति पण्णवेत्ता पडिसेवेत्ता भवति। णो जहावादी तहाकारी यावि भवति।
छद्मस्थ-पद
28. सात हेतुओं से छद्मस्थ जाना जाता हैं- 1. जो प्राणों का अतिपात करता है। 2. जो मृषा बोलता है। 3. जो अदत्त का ग्रहण करता है। 4. जो शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का आस्वादक होता है। 5. जो पूजा और सत्कार का अनुमोदन करता है। 6. जो 'यह सावद्य-सपाप है'-ऐसा कहकर भी उसका आसेवन करता है। 7. जो जैसा कहता है वैसा नहीं करता।
केवलि-पदं
29. सत्तहिं ठाणेहिं केवलीं जाणेज्जा, तं जहा- णो पाणे अइवाइत्ता भवति। णो मुसं वइत्ता भवति। णो अदिण्णं आदित्ता भवति। णो सद्दफरिसरसरूवगंधे आसादेत्ता भवति। णो पूयासक्कार अणुवूहेत्ता भवति। इमं सावज्जंति पण्णवेत्ता णो पडिसेवेत्ता भवति। जहावादी तहाकारी यावि भवति।
केवली-पद
29. सात हेतुओं से केवली जाना जाता हैं- 1. जो प्राणों का अतिपात नहीं करता। 2. जो मृषा नहीं बोलता है। 3. जो अदत्त का ग्रहण नहीं करता है। 4. जो शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का आस्वादक नहीं होता। 5. जो पूजा और सत्कार का अनुमोदन नहीं करता है। 6. जो 'यह सावद्य-सपाप है'-ऐसा कहकर उसका आसेवन नहीं करता है। 7. जो जैसा कहता है वैसा करता है।
गोत्त-पदं
30. सत्त मूलगोत्ता पण्णत्ता, तं जहा- कासवा गोतमा वच्छा कोच्छा कोसिआ मंडवा वासिट्ठा।
गोत्र-पद
30. मूल गोत्र8 (एक पुरुष से उत्पन्न वंश-परम्परा) सात हैं- 1. काश्यप, 2. गौतम, 3. वत्स, 4. कुत्स, 5. कौशिक, 6. माण्डव (व्य) 7. वाशिष्ठ।
31. जे कासवा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते कासवा ते संडिल्ला ते गोला ते वाला ते मुंजइणो ते पव्वतिणो ते वरिसकण्हा।
31. जो काश्यप हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. काश्यप, 2. शाण्डिल्य, 3. गोल, 4. बाल, 5. मौञ्जकी, 6. पर्वती, 7. वर्षकृष्ण।
32. जे गोतमा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते गोतमा ते गग्गा ते भारद्दा ते अंगिरसा ते सक्कराभा ते भक्खराभा ते उदत्ताभा।
32. जो गौतम हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. गौतम, 2. गार्ग्य, 3. भारद्वाज, 4. आंगिरस, 5. शर्कराभ, 6. भास्कराभ, 7. उदत्ताभ।
33. जे वच्छा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते वच्छा ते अग्गेया ते मित्तेया ते सेलयया ते अट्ठिसेणा ते वीयकण्हा।
33. जो वत्स हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. वत्स, 2. आग्नेय, 3. मैत्रेय, 4. शाल्मली, 5. शैलक (शैलनक), 6. अस्थिषेण, 7. वीतकृष्ण।
34. जे कोच्छा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं कहा- ते कोच्छा ते मोग्गलायणा ते पिंगलायणा ते कोडिणो (ण्णा?) ते मंडलिणो ते हारिता ते सोमया।
34. जो कौत्स हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. कौत्स, 2. मौद्गलायन, 3. पिंगलायन, 4. कौडिन्य, 5. मण्डली, 6. हारित, 7. सौम्य।
35. जे कोसिया ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते कोसिआ ते कच्चायणा ते सालंकायणा ते गोलिकायणा ते पक्खिकायणा ते अगिच्चा ते लोहिच्चा।
35. जो कौशिक हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. कौशिक, 2. कात्यायन, 3. सालंकायन, 4. गोलिकायन, 5. पाक्षिकायन, 6. आग्नेय, 7. लौहित्य।
36. जे मंडवा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते मंडवा ते आरिट्ठा ते संमुता ते तेला ते एलावच्चा ते कंडिल्ला ते खारायणा।
36. जो माण्डव हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. माण्डव, 2. अरिष्ट, 3. संमुत, 4. तैल, 5. ऐलापत्य, 6. काण्डिल्य, 7. धारायण।
37. जे वासिट्ठा ते सत्तविधा पण्णत्ता, तं जहा- ते वासिट्ठा ते उंजायणा ते जारुकण्हा ते वग्घावच्चा ते कोंडिण्णा ते सण्णी ते पारासरा।
37. जो वाशिष्ठ हैं, वे सात प्रकार के हैं- 1. वाशिष्ठ, 2. उञ्जायन, 3. जरत्कृष्ण, 4. व्याघ्रापत्य, 5. कौण्डिन्य, 6. संज्ञी, 7. पाराशर।
णय-पदं
38. सत्त मूलणया पण्णत्ता, तं जहा- णेगमे, संगहे, ववहारे, उज्जुसुते, सद्दे, समभिरूढे, एवंभूते।
नय-पद
38. मूलनय9 सात हैं- 1. नैगम-भेद और अभेदपरक दृष्टिकोण। 2. संग्रह-केवल अभेदात्मक दृष्टिकोण। 3. व्यवहार-केवल भेदपरक दृष्टिकोण। 4. ऋजुसूत्र-वर्तमान क्षण को ग्रहण करने वाला दृष्टिकोण। 5. शब्द-रूढि से होने वाली शब्द की प्रवृत्ति को ब़ताने वाला दृष्टिकोण। 6. समभिरूढ़-व्युत्पत्ति से होने वाली शब्द की प्रवृत्ति को बताने वाला दृष्टिकोण। 7. एवंभूत-वर्तमान प्रवृत्ति के अनुसार वाचक के प्रयोग को मान्य करने वाला दृष्टिकोण।
सरमंडल-पदं
39. सत्त सरा पण्णत्ता, तं जहा-
स्वरमण्डल-पद
39. स्वर10 सात हैं-
संगहणी-गाहा
1. सज्जे रिसभे गंधारे, मज्झिमे पंचमे सरे। धेवते चेव णेसादे, सरा सत्त वियाहिता॥
संग्रहणी-गाथा
1. षड्ज, 2.ऋषभ, 3. गांधार, 4. मध्यम, 5. पंचम, 6. धैवत, 7. निषाद।
40. एएसि णं सत्तण्हं सराणं सत्त सरट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सज्जं तु अग्गजिब्भाए, उरेण रिसभं सरं। कंठुग्गतेणं गंधारं, मज्झजिब्भाए मज्झिमं॥ 2. णासाए पंचमं बूया, दंतोट्ठेण य धेवतं। मुद्धाणेण य णेसादं, सरट्ठाणा वियाहिता।
40. इन सात स्वरों के सात स्वर-स्थान11 हैं- 1. षड्ज का स्थान जिह्वा का अग्र भाग। 2. ऋषभ का वक्ष। 3. गांधार का कण्ठ। 4. मध्यम का जिह्वा का मध्य भाग। 5. पंचम का नासा। 6. धैवत का दांत और होठ का संयोग। 7. निषाद का मूर्धा (सिर)।
41. सत्त सरा जीवणिस्सिता पण्णत्ता, तं जहा- 1. सज्जं रवति मयूरो, कुक्कुडो रिसभं सरं। हंसो णदति गंधारं, मज्झिमं तु गवेलगा॥ 2. अह कुसुमसंभवे काले, कोइला पंचमं सरं। छट्ठं च सारसा कोंचा, णेसायं सत्तमं गजो॥
41. जीवनि:श्रित स्वर सात हैं12- 1. मयूर षड्ज स्वर में बोलता है। 2. कुक्कुट ऋषभ स्वर में बोलता है। 3. हंस गांधार स्वर में बोलता है। 4. गवेलक13 मध्यम स्वर में बोलता है। 5. बसन्त में कोयल पंचम स्वर14 में बोलता है। 6. क्रौंच और सारस धैवत स्वर में बोलते हैं। 7. हाथी निषाद स्वर में बोलता है।
42. सत्त सरा अजीवणिस्सिता पण्णत्ता, तं जहा- 1. सज्जं रवति मुइंगो, गोमुही रिसभं सरं। संखो णदति गंधारं, मज्झिमं पुण झल्लरी॥ 2. चउचलणपतिट्ठाणा, गोहिया पंचमं सरं। आडंबरो धेवतियं, महाभेरी य सत्तमं॥
42. अजीवनि:श्रित स्वर सात हैं- 1. मृदङ्ग से षड्ज स्वर निकलता है। 2. गोमुखी-नरसिंघा15 नामक बाजे से ऋषभ स्वर निकलता है। 3. शंख से गांधार स्वर निकलता है। 4. झल्लरी-झांझ से मध्यम स्वर निकलता है। 5.चार चरणों पर प्रतिष्ठित गोधिका से पंचम स्वर निकालता है। 6. ढोल से धैवत स्वर निकलता है। 7. महाभेरी से निषाद स्वर निकलता है।
43. एतेसि णं सत्तण्हं सराणं सत्त सरलक्खणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सज्जेण लभति वित्तिं, कतं च ण विणस्सति। गावो मित्ता य पुत्ता य, णारीणं चेव वल्लभो॥ 2. रिसभेण उ एसज्जं, सेणावच्चं धणाणि य। वत्थगंधमलंकारं, इत्थिओ सयणाणि य॥ 3. गंधारे गीतजुत्तिण्णा, वज्जवित्ती कलाहिया। भवंति कइणो पण्णा, जे अण्णे सत्थपारगा॥ 4. मज्झिमसरसंपण्णा, भवंति सुहजीविणो। खायती पियती देती, मज्झिम-सरमस्सितो॥ 5. पंचमसरसंपण्णा, भवंति पुढवीपती। सूरा संगहकत्तारो, अणेगगणणायगा॥ 6. धेवतसरसंपण्णा, भवंति कलहप्पिया। साउणिया वग्गुरिया, सोयरिया मच्छबंधा य॥ 7. चंडाला मुट्ठिया मेया, जे अण्णे पावकम्मिणो। गोघातगा य जे चोरा, णेसायं सरमस्सिता॥
43. इन सातों स्वरों के स्वर-लक्षण सात हैं- 1. षड्ज स्वर वाले व्यक्ति आजीविका पाते हैं। उनका प्रयत्न निष्फल नहीं होता। उनके गाएं, मित्र और पुत्र होते हैं। वे स्त्रियों को प्रिय होते हैं। 2. ऋषभ स्वर वाले व्यक्ति को ऐश्वर्य, सेनापतित्व, धन, वस्त्र, गंध, आभूषण, स्त्री, शयन और आसन प्राप्त होते हैं। 3. गांधार स्वर वाले व्यक्ति गाने में कुशल, श्रेष्ठ जीविका वाले, कला में कुशल, कवि, प्राज्ञ और विभिन्न शास्त्रों के पारगामी होते हैं। 4. मध्यम स्वर वाले व्यक्ति सुख से जीते हैं, खाते-पीते हैं और दान देते हैं। 5. पंचम स्वर वाले व्यक्ति राजा, शूर, संग्रहर्ता और अनेक गणों के नायक होते हैं। 6. धैवत स्वर वाले व्यक्ति कलहप्रिय, पक्षियों को मारने वाले तथा हिरणों, सूअरों और मछलियों को मारने वाले होते हैं। 7. निषाद स्वर वाले व्यक्ति चाण्डाल-फांसी देने वाले, मुट्ठीबाज (Boxers), विभिन्न पाप-कर्म करने वाले, गो-घातक और चोर होते हैं।
44. एतेसि णं सत्तण्हं सराणं तओ गामा पण्णत्ता, तं जहा- सज्जगामे मज्झिमगामे गंधारगामे।
44. इन सात स्वरों के तीन ग्राम16 हैं- 1. षड्जग्राम, 2. मध्यमग्राम, 3. गांधारग्राम।
45. सज्जागामस्स णं सत्त मुच्छणाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. मंगी कोरव्वीया, हरी य रयणी य सारकंता य। छट्ठी य सारसी णाम, सुद्धसज्जा य सत्तमा॥
45. षड्जग्राम की मूर्च्छनाएं17 सात हैं- 1. मंगी, 2. कौरवीया, 3. हरित्, 4. रजनी, 5. सारकान्ता, 6. सारसी, 7. शुद्धषड्ज।
46. मज्झिमगामस्स णं सत्त मुच्छणाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. उत्तरमंदा रयणी, उत्तरा उत्तरायता। अस्सोकंता य सोवीरा, अभिरू हवति सत्तमा॥
46. मध्यमग्राम की मूर्च्छनाएं18 सात हैं- 1. उत्तरमन्द्रा 2. रजनी, 3. उत्तरा, 4. उत्तरायता, 5.÷अश्वक्रान्ता, 6. सौवीरा, 7. अभिरुद्गता।
47. गंधारगामस्स णं सत्त मुच्छणाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. णंदी य खुद्दिमा पूरिमा, य चउत्थी य सुद्धगंधारा। उत्तरगंधारा वि य, पंचमिया हवती मुच्छा उ॥ 2. सुट्ठुत्तरमायामा, सा छट्ठी णियमसो उ णायव्वा। अह उत्तरायता, कोडिमा य सा सत्तमी मुच्छा॥
47. गांधारग्राम की मूर्च्छनाएं19 सात हैं- 1. नंदी, 2. क्षुद्रिका, 3. पूरका, 4. शुद्धगांधारा, 5. उत्तरगांधारा, 6. सुष्ठुतर आयामा, 7. उत्तरायता कोटिमा।
48. 1. सत्त सरा कतो संभवंति? गीतस्स का भवति जोणी? कतिसमया उस्साया? कति वा गीतस्स आगारा? 2. सत्त सरा णाभीतो, भवंति गीतं च रुण्णजोणीयं। पदसमया ऊसासा, तिण्णि य गीयस्स आगारा॥ 3. आइमिउ आरभंता, समुव्वहंता य मज्झगारंमि। अवसाणे य झवेंता, तिण्णि य गेयस्स आगारा॥ 4. छद्दोसे अट्ठगुणे, तिण्णि य वित्ताइं दो य भणितीओ। जो णाहिति सो गाहिइ, सुसिक्खिओ रंगमज्झम्मि॥ 5. भीतं दुतं रहस्सं, गायंतो मा य गाहि उत्तालं। काकस्सरमणुणासं, च होंति गेयस्स छद्दोसा॥ 6. पुण्णं रत्तं च अलंकियं, च वत्तं तहा अविघुट्ठं। मधुरं समं सुललियं, अट्ठ गुणा होंति गेयस्स॥ 7. उर-कंठ-सिर-विसुद्धं, च गिज्जते मउय-रिभिअ-पदबद्धं। समतालपदुक्खेवं, सत्तसरसीहरं गेयं॥ 8. णिद्दोसं सारवंतं च, हेउजुत्तमलंकियं। उवणीतं सोवयारं च, मितं मधुरमेव य॥ 9. सममद्धसमं चेव, सव्वत्थ विसमं च जं। तिण्णि वित्तप्पयाराइं, चउत्थं णोपलब्भती॥ 10. सक्कता पागता चेव, दोण्णि य भणिति आहिया। सरमंडलंमि गिज्जंते, पसत्था इसिभासिता॥ 11. केसी गायति मधुरं? केसि गायति खरं च रुक्खं च? केसी गायति चउरं? केसि विलंबं? दुतं केसी? विस्सरं पुण केरिसी? 12. सामा गायइ मधुरं, काली गायइ खरं च रुक्खं च। गोरी गायति चउरं, काण विलंबं, दुतं अंधा॥ विस्सरं पुण पिंगला। 13. तंतिसमं तालसमं, पादसमं लयसमं गहसमं च। णीससिऊससियसमं, संचारसमा सरा सत्त॥ 14. सत्त सरा तओ गामा, मुच्छणा एकविंसती। ताणा एगूणपण्णासा, समत्तं सरमंडलं॥
48. सात स्वर किनसे उत्पन्न होते हैं?
गीत20 की योनि-जाति क्या है? उसका उच्छ्वास-काल (परिमाण-काल) कितना होता है? और उसके आकार कितने होते हैं? सातों स्वर नाभि से उत्पन्न होते हैं। रुदन गेय की योनि हैं। जितने समय में किसी छन्द का एक चरण गाया जाता है, उतना उसका उव्च्छ्वास-काल होता है और उसके आकार तीन होते हैं-आदि में मृदु, मध्य में तीव्र और अन्त में मंद। गीत के छह दोष, आठ गुण, तीन वृत्त और दो भणितियां होती है। जो इन्हें जानता है, वह सुशिक्षित व्यक्ति ही इन्हें रंगमञ्च पर गाता है।
गीत के छह दोष21-
1. भीत-भयभीत होते हुए गाना।
2. द्रुत-शीघ्रता से गाना।
3. ह्रस्व-शब्दों को लघु बनाकर गाना।
4. उत्ताल-ताल से आगे बढ़कर या ताल के अनुसार न गाना।
5. काक स्वर-कौए की भांति कर्णकटु स्वर से गाना।
6. अनुनास-नाक से गाना।
गीत के आठ गुण22-
1. पूर्ण-स्वर के आरोह-अवरोह आदि परिपूर्ण होना।
2. रक्त-गाए जाने वाले राग से परिष्कृत होना।
3. अलंकृत-विभिन्न स्वरों से सुशोभित होना।
4. व्यक्त-स्पष्ट स्वर वाला होना।
5. अविघुष्ट-नियत या नियमित स्वर-युक्त होना।
6. मधुर-मधुर स्वरयुक्त होना।
7. सम23-ताल, वीणा आदि का अनु-गमन करना।
8. सुकुमार-ललित, कोमल-लययुक्त होना।
गीत के ये आठ गुण और हैं-
1. उरोविशुद्ध-जो स्वर वक्ष में विशाल होता है।
2. कण्ठविशुद्ध-जो स्वर कण्ठ में नहीं फटता।
3. शिरोविशुद्ध-जो स्वर सिर से उत्पन्न होकर भी नासिका से मिश्रित नहीं होता।
4. मृदु-जो राग कोमल स्वर से गाया जाता है।
5. रिभित-बोलना-बहुत आलाप के कारण खेल-सा करते हुए स्वर।
6. पदबद्ध24-गेय पदों से निबद्ध रचना।
7. समताल पदोत्क्षेप-जिसमें ताल, झांझ आदि का शब्द और नर्तक का पाद-निक्षेप-ये सब सम हों-एक दूसरे से मिलते हों।
8. सप्तस्वरसीभर-जिसमें सातों स्वर तन्त्री आदि के सम हों।
गेयपदों के आठ गुण इस प्रकार हैं-
1. निर्दोष-बत्तीस दोष रहित होना।
2. सारवत्-अर्थयुक्त होना।
3. हेतुयुक्त-हेतुयुक्त होना।
4. अलंकृत-काव्य के अलंकारों से युक्त होना।
5. उपनीत-उपसंहार युक्त होना।
6. सोपचार-कोमल, अविरुद्ध और अलज्जनीय का प्रतिपादन करना अथवा व्यंग या हंसी युक्त होना।
7. मित-पद और उसके अक्षरों से परिमित होना।
8. मधुर-शब्द, अर्थ और प्रतिपादन की दृष्टि से प्रिय होना।
वृत्त-छन्द25 तीन प्रकार का होता है-
1. सम-जिसमें चरण और अक्षर सम हों-चार चरण हों और उनमें लघु-गुरु अक्षर समान हों।
2. अर्द्धसम-जिसमें चरण या अक्षरों में से कोई एक सम हो, या तो चार चरण हों या विषम चरण होने पर भी उनमें लघुगुरु अक्षर समान हों।
3. सर्वविषम-जिसमें चरण और अक्षर सब विषम हों।
भणितियां-गीत की भाषाएं दो हैं-
1. संस्कृत, 2. प्राकृत।
ये दोनों प्रशस्त और ऋषिभाषित हैं। ये स्वरमण्डल में गाई जाती हैं।
मधुर गीत कौन गाती है? परुष और रूखा गीत कौन गाती है? चतुर गीत कौन गाती है? विलम्ब गीत कौन गाती है? द्रुत-शीघ्र गीत कौन गाती है? विस्वर गीत कौन गाती है? श्यामा स्त्री मधुर गीत गाती है। काली स्त्री परुष और रूखा गाती है। केशी स्त्री चतुर गीत गाती है। काणी स्त्री विलम्ब गीत गाती है। अंधी स्त्री द्रुत गीत गाती है। पिंगला स्त्री विस्वर गीत गाती है।
सप्तस्वर-सीभर की व्याख्या इस प्रकार है-
1. तन्त्रीसम26-तन्त्री-स्वरों के साथ-साथ गाया जाने वाला गीत।
2. तालसम27-ताल-वादन के साथ-साथ गाया जाने वाला गीत।
3. पादसम28-स्वर के अनुकूल निर्मित गेय पद के अनुसार गाया जाने वाला गीत। 4. लयसम29-वीणा आदि को आहत करने पर जो लय उत्पन्न होती है, उनके अनुसार गाया जाने वाला गीत।
5. ग्रहसम30-वीणा आदि के द्वारा जो स्वर पकड़े, उसी के अनुसार गाया जाने वाला गीत।
6. नि:श्वसितोच्छ्वसितसम-सांस लेने और छोड़ने के क्रम का अतिक्रमण न करते हुए गाया जाने वाला गीत।
7. संचारसम-सितार आदि के साथ गाया जाने वाला गीत।
इस प्रकार गीत-स्वर तन्त्री आदि से सम्बन्धित होकर सात प्रकार का हो जाता है।
सात स्वर, तीन ग्राम और इक्कीस मूर्च्छनाएं हैं। प्रत्येक स्वर सात तानों31 से गाया जाता है, इसलिए उसके 49 भेद हो जाते हैं। इस प्रकार स्वरमण्डल समाप्त होता है।
कायकिलेस-पदं
49. सत्तविधे कायकिलेसे पण्णत्ते, तं जहा- ठाणातिए, उक्कुडुयासणिए, पडिमठाई, वीरासणिए, णेसज्जिए, दंडायतिए, लगंडसाई।
कायक्लेश-पद
49. कायक्लेश32 के सात प्रकार हैं- 1. स्थानायतिक, 2. उत्कुटुकासनिक, 3. प्रतिमास्थायी, 4. वीरासनिक, 5. नैषद्यिक, 6. दण्डायतिक, 7. लगंडशायी।
खेत्त-पव्वय-णदी-पदं
50. जंबुद्दीवे दीवे सत्त वासा पण्णत्ता, तं जहा- भरहे, एरवते, हेमवते, हेरण्णवते, हरिवासे, रम्मगवासे, महाविदेहे।
क्षेत्र-पर्वत-नदी-पद
50. जम्बूद्वीप द्वीप में सात वर्ष-क्षेत्र हैं- 1. भरत, 2. ऐरवत, 3. हैमवत, 4. हैरण्यवत, 5. हरिवर्ष, 6. रम्यकवर्ष, 7. महाविदेह।
51. जंबुद्दीवे दीवे सत्त वासहरपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- चुल्लहिमवंते, महाहिमवंते, णिसढे, णीलवंते, रुप्पी, सिहरी, मंदरे।
51. जम्बूद्वीप द्वीप में सात वर्षधर पर्वत हैं- 1. क्षुद्रहिमवान्, 2. महाहिमवान्, 3. निषध, 4. नीलवान्, 5. रुक्मी, 6. शिखरी, 7. मन्दर।
52. जंबुद्दीवे दीवे सत्त महाणदीओ पुरत्थाभिमुहीओ लवणसमुद्दं समप्पेंति, तं जहा- गंगा, रोहिता, हरी, सीता, णरकंता, सुवण्णकूला, रत्ता।
52. जम्बूद्वीप द्वीप में सात महानदियां पूर्वाभिमुख होती हुई लवण-समुद्र में समाप्त होती हैं- 1. गंगा, 2. रोहिता, 3. हरित, 4. शीता, 5. नरकान्ता, 6. सुवर्णकुला, 7. रक्ता।
53. जंबुद्दीवे दीवे सत्त महाणदीओ पच्चत्थाभिमुहीओ लवणसमुद्दं समप्पेंति, तं जहा- सिंधू, रोहितंसा, हरिकंता, सीतोदा, णारिकंता, रुप्पकूला, रत्तावती।
53. जम्बूद्वीप द्वीप में सात महानदियां पश्चिमाभिमुख होती हुई लवण-समुद्र में समाप्त होती हैं- 1. सिंधु, 2. रोहितांशा, 3. हरिकांता, 4. शीतोदा, 5. नारीकांता, 6. रुप्यकुला, 7. रक्तवती।
54. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं सत्त वासा पण्णत्ता, तं जहा- भरहे, एरवते, हेमवते, हेरण्णवते, हरिवासे, रम्मगवासे, महाविदेहे।
54. धातकीषण्डद्वीप के पूर्वार्द्ध में सात क्षेत्र हैं- 1. भरत, 2. ऐरवत, 3. हैमवत, 4. हैरण्यवत, 5. हरिवर्ष, 6. रम्यकवर्ष, 7. महाविदेह।
55. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं सत्त वासहरपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- चुल्लहिमवंते, महाहिमवंते, णिसढे, णीलवंते, रुप्पी, सिहरी, मंदरे।
55. धातकीषण्डद्वीप के पूर्वार्द्ध में सात वर्षधर पर्वत हैं- 1. क्षुद्रहिमवान्, 2. महाहिमवान्, 3. निषध, 4. नीलवान्, 5. रुक्मी, 6. शिखरी, 7. मन्दर।
56. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं सत्त महाणदीओ पुरत्थाभिमुहीओ कालोयसमुद्दं समप्पेंति, तं जहा- गंगा, रोहिता, हरी, सीता, णरकंता, सुवण्णकूला, रत्ता।
56. धातकीषण्डद्वीप के पूर्वार्द्ध में सात महानदियां पूर्वाभिमुख होती हुई कालोद समुद्र में समाप्त होती हैं- 1. गंगा, 2. रोहिता, 3. हरित, 4. शीता, 5. नरकांता, 6. सुवर्णकुला, 7. रक्ता।
57. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं सत्त महाणदीओ पच्चत्थाभिमुहीओ लवणसमुद्दं समप्पेंति, तं जहा- सिंधु, रोहितंसा, हरिकंता, सीतोदा, णारिकंता, रुप्पकूला, रत्तावती।
57. धातकीषण्डद्वीप के पूर्वार्द्ध में सात महानदियां पश्चिमाभिमुख होती हुई, कालोद समुद्र में समाप्त होती हैं- 1. सिंधु, 2. रोहितांशा, 3. हरिकांता, 4. शीतोदा, 5. नारीकांता, 6. रुप्यकुला, 7. रक्तवती।
58. धायइसंडदीवे पच्चत्थिमद्धे णं सत्त वासा एवं चेव, णवरं- पुरत्थाभिमुहीओ लवणसमुद्दं समप्पेंति, पच्चत्थाभिमुहीओ कालोदं। सेसं तं चेव।
58. धातकीषण्डद्वीप के पश्चिमार्ध में सात वर्ष, सात वर्षधर पर्वत और सात नदियों के नाम पूर्वार्धवर्ती वर्षआदि के समान ही है। केवल इतना अन्तर आता है कि पूर्वाभिमुखी नदियां लवण समुद्र में और पश्चिमाभिमुखी नदियां कालोद समुद्र में समाप्त होती है।
59. पुक्खरवरदीवड्ढपुरत्थिमद्धे णं सत्त वासा तहेव, णवरं-पुरत्थाभिमुहीओ पुक्खरोदं समुद्दं समप्पेंति, पच्चत्थाभि-मुहीओ कालोदं समुद्दं समप्पेंति। सेसं तं चेव।
59. अर्धपुष्करधरद्वीप के पूर्वाध में सात वर्ष, सात वर्षधर पर्वत और सात नदियों के नाम धातकीषण्डद्वीपवर्ती वर्षआदि के समान ही है। केवल इतना अन्तर आता है कि पूर्वाभिमुखी नदियां पुष्करोद समुद्र में और पश्चिमाभिमुखी नदियां कालोद समुद्र में समाप्त होती है।
60. एवं पच्चत्थिमद्धे वि। णवरं-पुरत्थाभिमुहीओ कालोदं समुद्दं समप्पेंति, पच्चात्थाभिमुहीओ पुक्खरोदं समप्पेंति। सव्वत्थ वासा वासहरपव्वता णदीओ य भाणितव्वाणि।
60. अर्धपुष्करवरद्वीप के पश्चिमार्ध में सात वर्ष, सात वर्षधर पर्वत और सात नदियों के नाम धातकीषष्डद्वीपवर्ती वर्ष आदि के समान ही है। केवल इतना अन्तर आता है कि पूर्वाभिमुखी नदियां कालोद समुद्र में और पश्चिमाभिमुखी नदियां पुष्करोद समुद्र में समाप्त होती है।
कुलगर-पदं
61. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे तीताए उस्सप्पिणीए सत्त कुलगरा हुत्था, तं जहा-
कुलकर-पद
61. जम्बुद्वीप द्वीप के भरतक्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी में सात कुलकर हुए थे-
संगहणी-गाहा
1. मित्तदामे सुदामे य, सुपासे य सयंपभे। विमलघोसे सुघोसे य, महाघोसे य सत्तमे॥
संग्रहणी-गाथा
1. मित्रदामा, 2. सुदामा, 3. सुपार्श्व, 4. स्वयंप्रभ, 5. विमलघोष, 6. सुघोष, 7. महाघोष।
62. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे इमीसे ओसप्पिणीए सत्त कुलगरा हुत्था- 1. पढमित्थ विमलवाहण, चक्खुम जसमं चउत्थमभिचंदे। तत्तो य पसेणइए, मरुदेवे चेव णाभी य॥
62.जम्बूद्वीप द्वीप के भरतक्षेत्र में इस अवसर्पिणी में सात कुलकर33 हुए थे- 1. विमलवाहन, 2. चक्षुष्मान, 3. यशस्वी, 4. अभिचन्द्र, 5. प्रसेनजित्, 6. मरुदेव, 7. नाभि।
63. एएसि णं सत्तण्हं कुलगराणं सत्त भारियाओ हुत्था, तं जहा- 1. चंदजस चंदकंता, सुरूव पडिरूव चक्खुकंता य। सिरिकंता मरुदेवी, कुलकरइत्थीण णामाइं॥
63. इन सात कुलकरों के सात भार्याएं थीं- 1. चन्द्रयशा, 2. चन्द्रकांता, 3. सुरूपा, 4. प्रतिरूपा, 5. चक्षुष्कांता, 6. श्रीकांता, 7. मरूदेवी।
64. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे आग-मिस्साए उस्सप्पिणीए सत्त कुलकरा भविस्संति- 1. मित्तवाहण सुभोमे य, सुप्पभे य सयंपभे। दत्ते सुहुमे सुबंधू य, आगमिस्सेण होक्खती॥
64. जम्बूद्वीप द्वीप के भरतक्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी में सात कुलकर होंगे- 1. मित्रवाहन, 2. सुभौम, 3. सुप्रभ, 4. स्वयंप्रभ, 5. दत्त, 6. सूक्ष्म, 7. सुबन्धु।
65. विमलवाहणे णं कुलकरे सत्त-विधा रुक्खा उवभोगत्ताए हव्वमाग-च्छिंसु, तं जहा- 1. मतंगया य भिंगा, चित्तंगा चेव होंति चित्तरसा। मणियंगा य अणियणा, सत्तमगा कप्परुक्खा य॥
65. विमलवाहन कुलकर के सात प्रकार के वृक्ष निरन्तर उपभोग में आते थे- 1. मदाङ्गक, 2. भृङ्ग, 3. चित्राङ्, 4. चित्ररस, 5. मण्यङ्ग, 6. अनग्नक, 7. कल्पवृक्ष।
66. सत्तविधा दंडनीति पण्णत्ता, तं जहा- हक्कारे, मक्कारे, धिक्कारे, परिभासे, मंडलबंधे, चारए, छविच्छेदे।
66. दण्डनीति34 के सात प्रकार हैं- 1. हाकार-हा! तूने यह क्या किया? 2. माकार-आगे ऐसा मत करना। 3. धिक्कार-धिक्कार है तुझे, तूने ऐसा किया? 4. परिभाष-थोड़े समय के लिए नजरबन्द करना, क्रोधपूर्ण शब्दों में 'यहीं बैठ जाओ' का आदेश देना। 5. मण्डलबंध-नियमित क्षेत्र से बाहर न जाने का आदेश देना। 6. चारक-कैद में डालना। 7. छविच्छेद-हाथ-पैर आदि काटना।
चक्कवट्टिरयण-पदं
67. एगमेगस्स णं रण्णो चाउरंत-चक्कवट्टिस्स सत्त एगिंदियरतणा पण्णत्ता, तं जहा- चक्करयणे, छत्तरयणे, चम्मरयणे, दंडरयणे, असिरयणे, मणिरयणे, काकणिरयणे।
चक्रवर्तीरत्न-पद
67. प्रत्येक चतुरंत चक्रवर्ती राजा के सात एकेन्द्रिय रत्न होते हैं35- 1. चक्ररत्न, 2. छत्ररत्न, 3. चर्मरत्न, 4. दण्डरत्न, 5. असिरत्न, 6. मणिरत्न, 7. काकिणीरत्न।
68. एगमेगस्स णं रण्णो चाउरंत-चक्कवट्टिस्स सत्त पंचिंदियरतणा पण्णत्ता, तं जहा- सेणावतिरयणे, गाहावतिरयणे, वड्ढ इरयणे, पुरोहितरयणे, इत्थिरयणे, आसरयणे, हत्थिरयणे।
68. प्रत्येक चतुरत्न चक्रवर्ती राजा के सात पंचेन्द्रिय रत्न होते हैं36- 1. सेनापतिरत्न, 2. गृहपतिरत्न, 3. वर्द्धकीरत्न, 4. पुरोहितरत्न, 5. स्त्रीरत्न, 6. अश्वरत्न, 7. हस्तिरत्न।
दुस्समा-लक्खण-पदं
69. सत्तहिं ठाणेहिं ओगाढं दुस्समं जाणेज्जा, तं जहा- अकाले वरिसइ, काले ण वरिसइ, असाधू पुज्जंति, साधू ण पुज्जंति गुरूहिं जणो मिच्छं पडिवण्णो, मणोदुहता, वइदुहता।
दु:षमा-लक्षण-पद
69. सात स्थानों से दुष्षमाकाल की अव- स्थिति जानी जाती है- 1. अकाल में वर्षा होती है। 2. समय पर वर्षा नहीं होती। 3. असाधुओं की पूजा होती है। 4. साधुओं की पूजा नहीं होती है। 5. व्यक्ति गुरुजनों के प्रति मिथ्या-अविनयपूर्ण व्यवहार करता है। 6. मन-सम्बन्धी दु:ख होता है। 7. वचन-सम्बन्धी दु:ख होता है।
सुसमा-लक्खण-पदं
70. सत्तहिं ठाणेहिं ओगाढं सुसमं जाणेज्जा, तं जहा- अकाले ण वरिसइ, काले वरिसइ, असाधू ण पुज्जंति, साधू पुज्जंति गुरूहिं जणो सम्मं पडिवण्णो, मणोसुहता, वइसुहता।
सुषमा-लक्षण-पद
70. सात स्थानों से सुषमाकाल की अव-स्थिति जानी जाती है- 1. अकाल में वर्षा नहीं होती। 2. समय पर वर्षा होती है। 3. असाधुओं की पूजा नहीं होती। 4. साधुओं की पूजा होती है। 5. व्यक्ति गुरुजनों के प्रति मिथ्या व्यवहार नहीं करता। 6. मन-सम्बन्धी सुख होता है। 7. वचन-सम्बन्धी सुख होता है।
जीव-पदं
71. सत्तविहा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- णेरइया, तिरिक्खजोणिया, तिरिक्खजोणिणीओ, मणुस्सा, मणुस्सीओ, देवा, देवीओ।
जीव-पद
71. संसारसमापन्नक जीव सात प्रकार के होते हैं- 1. नैरयिक, 2. तिर्यञ्चयोनिक, 3. तिर्यञ्चयोनिकी, 4. मनुष्य, 5. मानुषी, 6. देव, 7. देवी।
आउभेद-पदं
72. सत्तविधे आउभेदे पण्णत्ते, तं जहा-
आयुर्भेद-पद
72. आयुष्य-भेद37 (अकालमृत्यु) के सात कारण हैं-
संग्रहणी-गाहा
1. अज्झवसाण-णिमित्ते, आहारे वेयणा पराघाते। फासे आणापाणू, सत्तविधं भिज्जए आउं॥
संग्रहणी-गाथा
1. अध्यवसान-राग, स्नेह और भय आदि की तीव्रता। 2. निमित्त-शस्त्रप्रयोग आदि। 3. आहार-आहार की न्यूनाधिकता। 4. वेदना-नयन आदि की तीव्रतम वेदना। 5. पराघात-गढ़े आदि में गिरना। 6. स्पर्श-सांप आदि का स्पर्श। 7. आन-अपान-उच्छ्वास-नि:श्वास का निरोध।
जीव-पदं
73. सत्तविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया, वणस्सतिकाइया, तसकाइया, अकाइया। अहवा-सत्तविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- कण्हलेसा, णीललेसा, काउलेसा, तेउलेसा, पम्हलेसा, सुक्कलेसा अलेसा।
जीव-पद
73. सभी जीव सात प्रकार के हैं- 1. पृथ्वीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. तेजस्कायिक, 4. वायुकायिक, 5. वनस्पतिकायिक, 6. त्रसकायिक, 7. अकायिक। अथवा-सभी जीव सात प्रकार के हैं- 1. कृष्णलेश्या वाले, 2. नीललेश्या वाले, 3. कापोतलेश्या वाले, 4. तेजस्लेश्या वाले, 5. पद्मलेश्या वाले, 6. शुक्ललेश्या वाले, 7. अलेश्या।
बंभदत्त-पदं
74. बंभदत्ते णं राया चाउरंतचक्कवट्टी सत्त धणूइं उड्ढं उच्चत्तेणं, सत्त य वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालं-मासे काल किच्चा अधेसत्तमाए पुढवीए अप्पतिट्ठाणे णरए णेरइयत्ताए उववण्णे।
ब्रह्मदत्त-पद
74. चतुरंत चक्रवर्ती राजा ब्रह्मदत्त की ऊंचाई सात धनुष्य की थी। वे सात सौ वर्षों की उत्कृष्ट आयु का पालन कर, मरणकाल में मरकर, निचली सातवीं पृथ्वी के अप्रतिष्ठान नरक में नैरयिक के रूप में उत्पन्न हुए।
मल्ली-पव्वज्जा-पदं
75. मल्ली णं अरहा अप्पसत्तमे मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए, तं जहा- मल्ली विदेहरायवरकण्णगा, पडिबुद्धी इक्खागराया, चंदच्छाये अंगराया, रुप्पी कुणालाधिपती, संखे कासीराया, अदीणसत्तू कुरुराया, जितसत्तू पंचालराया।
मल्ली-प्रव्रज्या-पद
75. अर्हत् मल्ली38, अपने सहित सात राजाओं के साथ, मुण्डित होकर अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित हुए- 1. विदेह राजा की वरकन्या मल्ली। 2. इक्ष्वाकुराज प्रतिबुद्धि-साकेत निवासी। 3. अंग जनपद का राजा चन्द्रच्छाय-चम्पा निवासी। 4. कुणाल जनपद का राजा रुक्मी-श्रावस्ती निवासी। 5. काशी जनपद का राजा शंख-वाराणसी निवासी। 6. कुरु देश का राजा अदीनशत्रु-हस्तिनापुर निवासी। 7. पञ्चाल जनपद का राजा जितशत्रु-कम्पिल्लपुर निवासी।
दंसणं-पदं
76. सत्तविहे दंसणे पण्णत्ते, तं जहा- सम्मद्दंसणे, मिच्छद्दंसणे, सम्मामिच्छदंसणे, चक्खुदंसणे, अचक्खुदंसणे, ओहिदंसणे, केवलदंसणे।
दर्शन-पद
76. दर्शन के सात प्रकार हैं- 1. सम्यग्दर्शन, 2. मिथ्यादर्शन, 3. सम्यग्मिथ्यादर्शन, 4. चक्षुदर्शन, 5. अचक्षुदर्शन, 6. अवधिदर्शन, 7. केवलदर्शन।
छउमत्थ-केवलि-पदं
77. छउमत्थ-वीयरागे णं मोहणिज्ज-वज्जाओ सत्त कम्मपयडीओ वेदेति, तं जहा- णाणावरणिज्जं, दंसणावरणिज्जं, वेयणिज्जं, आउयं, णामं, गोतं, अंतराइयं।
छद्मस्थ-केवलि-पद
77. छद्मस्थ-वीतराग मोहनीय कर्म को छोड़कर सात कर्म प्रकृतियों का वेदन करता है- 1. ज्ञानावरणीय, 2. दर्शनावरणीय, 3. वेदनीय, 4. आयुष्य, 5. नाम, 6. गोत्र, 7. अन्तराय।
78. सत्त ठाणाइं छउमत्थे सव्वभावेणं ण याणति ण पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं, असरीरपडिबद्धं, परमाणु पोग्गलं सद्दं, गंधं। एयाणि चेव उप्पण्णणाण दंसणधरे अरहा जिणे केवली सव्वभावेणं जाणति पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं सद्दं, गंधं।
78. सात पदार्थों को छद्मस्थ सम्पूर्ण रूप से न जानता है, न देखता है- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 5. शरीरमुक्तजीव, 6. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध। विशिष्ट ज्ञान-दर्शन की धारणा करने वाले अर्हत्, जिन, केवली, इन पदार्थों को सम्पूर्ण रूप से जानते-देखते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 5. शरीरमुक्तजीव, 6. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध।
महावीर-पदं
79. समणे भगवं महावीरे वइरोस-भणारायसंघयणे समचउरंससंठाण-संठिते सत्त रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं हुत्था।
महावीर-पद
79. श्रमण भगवान् महावीर वज्रऋषभनाराच संहनन और समचतुरस्र संस्थान से संस्थित थे। उनकी ऊंचाई सात रत्नि की थी।
विकहा-पदं
80. सत्त विकहाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- इत्थिकहा, भत्तकहा, देसकहा, रायकहा, मिउकालुणिया, दंसणभेयणी, चरित्तभेयणी।
विकथा-पद
80. विकथाएं सात हैं- 1. स्त्रीकथा, 2. भक्तकथा, 3. देशकथा, 4. राज्यकथा, 5. मृदुकारुणिकी-वियोग के समय करुणरस प्रधान वार्ता। 6. दर्शनभेदिनी-सम्यक्दर्शन का विनाश करने वाली वार्ता। 7. चारित्रभेदिनी-चारित्र का विनाश करने वाली वार्ता।
आयरिय-उवज्झाय-अइसेस-पदं
81. आयरिय-उवज्झायस्स णं गणंसि सत्त अइसेसा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स पाए णिगिज्झिय- णिगिज्झिय पप्फोडेमाणे वा पमज्जमाणे वा णातिक्कमति। 2. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स उच्चारपासवणं विगिंचमाणे वा विसोधेमाणे वा णातिक्कमति। 3. आयरिय-उवज्झाए पभू इच्छा वेयावडियं करेज्जा, इच्छा णो करेज्जा। 4. आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स एगरातं वा दुरातं वा एगगो वसमाणे णातिक्कमति। 5. आयरिय-उवज्झाए बाहिं उवस्सयस्स एगरातं वा दुरातं वा (एगओ?) वसमाणे णातिक्कमति। 6. उवकरणातिसेसे। 7. भत्तपाणतिसेसे।
आचार्य-उपाध्याय-अतिशेष-पद
81. गण में आचार्य और उपाध्याय के सात अतिशेष होते हैं- 1. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में पैरों की धूलि को (दूसरों पर न गिरे वैसे) झाड़ते हुए, प्रमार्जित करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 2. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय में उच्चार-प्रस्रवण का व्युत्सर्ग और विशोधन करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 3. आचार्य और उपाध्याय की इच्छा पर निर्भर है कि वे किसी साधु की सेवा करें या न करें। 4. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय के भीतर एक रात या दो रात तक अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 5. आचार्य और उपाध्याय उपाश्रय के बाहर एक रात या दो रात तक अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते। 6. उपकरण की विशेषता39-उज्ज्वल वस्त्र धारण करना। 7 . भक्त-पान की विशेषता-स्थिरबुद्धि के लिए उपयुक्त मृदु-स्निग्ध भोजन करना।
संजम-असंजम-पदं
82. सत्तविधे संजमे पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइयसंजमे, आउकाइयसंजमे, तेउकाइयसंजमे, वाउकाइयसंजमे, वणस्सइकाइयसंजमे, तसकाइयसंजमे, अजीवकाइयसंजमे।
संयम-असंयम-पद
82. संयम के सात प्रकार हैं40- 1. पृथ्वीकायिक संयम। 2. अप्कायिक संयम। 3. तेजस्कायिक संयम। 4. वायुकायिक संयम। 5. वनस्पतिकायिक संयम। 6. त्रसकायिक संयम। 7. अजीवकायिक संयम-अजीव वस्तुओं के ग्रहण और उपभोग की विरति करना।
83. सत्तविधे असंजमे पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइयअसंजमे, आउकाइयअसंजमे, तेउकाइयअसंजमे, वाउकाइयअसंजमे, वणस्सइकाइयअसंजमे, तसकाइयअसंजमे, अजीवकाइयअसंजमे।
83. असंयम के सात प्रकार हैं41- 1. पृथ्वीकायिक असंयम। 2. अप्कायिक असंयम। 3. तेजस्कायिक असंयम। 4. वायुकायिक असंयम। 5. वनस्पतिकायिक असंयम। 6. त्रसकायिक असंयम। 7. अजीवकायिक असंयम।
आरंभ-पदं
84. सत्तविहे आरंभे पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइयआरंभे, आउकाइयआरंभे, तेउकाइयआरंभे, वाउकाइयआरंभे, वणस्सइकाइयआरंभे, तसकाइयआरंभे0, अजीवकाइयआरंभे।
आरम्भ-पद
84. आरम्भ के सात प्रकार हैं42- 1. पृथ्वीकायिक आरम्भ। 2. अप्कायिक आरम्भ। 3. तेजस्कायिक आरम्भ। 4. वायुकायिक आरम्भ। 5. वनस्पतिकायिक आरम्भ। 6. त्रसकायिक आरम्भ। 7. अजीवकायिक आरम्भ।
85. सत्तविहे अणारंभे पण्णत्ते, तं जहा-पुढविकाइयअणारंभे।
85. अनारम्भ के सात प्रकार हैं- पृथ्वीकायिक अनारम्भ।
86. सत्तविहे सारंभे पण्णत्ते, तं जहा-पुढविकाइयसारंभे।
86. संरम्भ43 के सात प्रकार हैं-पृथ्वीकायिक संरम्भ।
87. सत्तविहे असारंभे पण्णत्ते, तं जहा-पुढविकाइयअसारंभे।
87. असंरम्भ के सात प्रकार हैं-पृथ्वीकायिक असंरम्भ।
88. सत्तविहे समारंभे पण्णत्ते, तं जहा-पुढविकाइयसमारंभे।
88. समारम्भ44 के सात प्रकार हैं-पृथ्वीकायिक समारम्भ।
89. सत्तविहे असमारंभे पण्णत्ते, तं जहा-पुढविकाइयअसमारंभे।
89. असमारम्भ के सात प्रकार हैं-पृथ्वीकायिक असमारम्भ।
जोणि-ठिइ-पदं
90. अध भंते! अदसि-कुसुम्भ-कोद्दव-कंगु-रालग-वरट्ट-कोद्दूसग-सण-सरिसव-मुलगबीयाणं-एतेसि णं धण्णाणं कोट्ठाउत्ताणं पल्लाउत्ताणं मंचाउत्ताणं मालाउत्ताणं ओलित्ताणं लित्ताणं लंछियाणं मुद्दियाणं पिहियाणं केवइयं कालं जोणी संचिट्ठति? गोयमा! जण्णेणं अंतोमुहुत्तं, उक्कोसेणं सत्त संवच्छराइं। तेण परं जोणी पमिलायति तेण परं जोणी पविद्धंसति, तेण परं जोणी विद्धंसति, तेण परं बीए अबीए भवति, तेण परं जोणी वोच्छेदे पण्णत्ते।
योनि-स्थित-पद
90. भगवन्! अलसी, कुसुम्भ, कोदव, कंगु, राल, गोलचना, कोदव की एक जाति, सन, सर्षप, मूलकबीज-ये धान्य जो कोष्ठगुप्त, पल्यगुप्त, मञ्चगुप्त, मालागुप्त, अवलिप्त, लिप्त, लांछित, मुद्रित, पिहित हैं, उनकी योनि कितने काल तक रहती है। गौतम! जघन्यत: अन्तर्मुहूर्त और उत्कृष्टत: सात वर्ष तक। उसके बाद योनि म्लान हो जाती है, प्रविध्वस्त हो जाती है, विध्वस्त हो जाती है, बीज अबीज हो जाता है, योनि का व्युच्छेद हो जाता है45।
ठिति-पदं
91. बायरआउकाइयाणं उक्कोसेणं सत्त वाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता।
स्थिति-पद
91. बादर अप्कायिक जीवों की उत्कृष्ट स्थिति सात हजार वर्ष की है।
92. तच्चाए णं वालुयप्पभाए पुढवीए उक्कोसेणं णेरइयाणं सत्त सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
92. तीसरी बालुकाप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों की उत्कृष्ट स्थिति सात सागरोपम की है।
93. चउत्थीए णं पंकप्पभाए पुढवीए जहण्णेणं णेरइयाणं सत्त सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
93. चौथी पंकप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों की जघन्य स्थिति सात सागरोपम की है।
अग्गमहिसी-पदं
94. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो वरुणस्स महारण्णो सत्त अग्गम- हिसीओ पण्णत्ताओ।
अग्रमहिषी-पद
94. देवेन्द्र देवराज शक्र के लोकपाल महाराज वरुण के सात अग्रमहिषियां हैं।
95. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो सत्त अग्गम-हिसीओ पण्णत्ताओ।
95. देवेन्द्र देवराज ईशान के लोकपाल महाराज सोम के सात अग्रमहिषियां हैं।
96. ईसाणस्स णं देविस्स देवरण्णो जमस्स महारण्णो सत्त अग्गम-हिसीओ पण्णत्ताओ।
96. देवेन्द्र देवराज ईशान के लोकपाल महाराज यम के सात अग्रमहिषियां हैं।
देव-पदं
97. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अब्भिंतरपरिसाए देवाणं सत्त पलिओ-वमाइं ठिती पण्णत्ता।
देव-पद
97. देवेन्द्र देवराज ईशान के आभ्यन्तर परिषद् वाले देवों की स्थिति सात पल्योपम की हैं।
98. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अग्गमहिसीणं देवीणं सत्त पलिओ-वमाइं ठिती पण्णत्ता।
98. देवेन्द्र देवराज शक्र के अग्रमहिषी देवियों की स्थिति सात पल्योपम की हैं।
99. सोहम्मे कप्पे परिग्गहियाणं देवीणं उक्कोसेणे सत्त पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
99. सौधर्मकल्प में परिगृहीत देवियों की उत्कृष्ट स्थिति सात पल्योपम की हैं।
100. सारस्सयमाइच्चाणं (देवाणं?) सत्त देवा सत्तदेवसता पण्णत्ता।
100. सारस्वत और आदित्य जाति के देव स्वामीरूप में सात हैं और उनके सात सौ देवों का परिवार है।
101. गद्दतोयतुसियाणं देवाणं सत्त देवा सत्त देवसहस्सा पण्णत्ता।
101. गर्दतोय और तुषित जाति के देव स्वामीरूप में सात हैं और उनके सात हजार देवों का परिवार है।46
102. सणंकुमारे कप्पे उक्कोसेणं देवाणं सत्त सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
102. सनत्कुमारकल्प के देवों की उत्कृष्ट स्थिति सात सागरोपम की है।
103. माहिंदे कप्पे उक्कोसेणं देवाणं सातिरेगाइं सत्त सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
103. माहेन्द्रकल्प के देवों की उत्कृष्ट स्थिति कुछ अधिक सात सागरोपम की है।
104. बंभलोगे कप्पे जहण्णेणं देवाणं सत्त सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
104. बह्मलोककल्प के देवों की जघन्य स्थिति सात सागरोपम की है।
105. बंभलोय-लंतएसु णं कप्पेसु विमाणा सत्त जोयणसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
105. ब्रह्मलोक और लान्तक कल्पों में विमानों की ऊंचाई सात सौ योजन की है।
106. भवणवासीणं देवाणं भवधार-णिज्जा सरीरगा उक्कोसेणं सत्त रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
106. भवनवासी देवों के भवधारणीय शरीर की उत्कृष्ट ऊंचाई सात रत्नि की है।
107. वाणमंतराणं देवाणं भवधार-णिज्जा सरीरगा उक्कोसेणं सत्त रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
107. वानमंतर देवों के भवधारणीय शरीर की उत्कृष्ट ऊंचाई सात रत्नि की है।
108. जोइसियाणं देवाणं भवधार-णिज्जा सरीरगा उक्कोसेणं सत्त रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
108. ज्योतिष्क देवों के भवधारणीय शरीर की उत्कृष्ट ऊंचाई सात रत्नि की है।
109. सोहम्मीसाणेसु णं कप्पेसु देवाण भवधारणिज्जा सरीरगा उक्कोसेणं सत्त रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
109. सौधर्म और ईशानकल्प के देवों के भवधारणीय शरीर की उत्कृष्ट ऊंचाई सात रत्नि की है।
णंदीसरवर-पदं
110. णंदिस्सरवरस्स णं दीवस्स अंतो सत्त दीवा पण्णत्ता, तं जहा- जंबुद्दीवे, धायइसंडे, पोक्खरवरे, वरुणवरे, खीरवरे, घयवरे, खोयवरे।
नन्दीश्वरवर-पद
110. नन्दीश्वर वरद्वीप के अन्तराल में सात द्वीप हैं- 1. जम्बूद्वीप, 2. धातकीषण्ड, 3. पुष्करवर, 4. वरुणवर, 5. क्षीरवर, 6. घृतवर, 7. क्षोदवर।
111. णंदीसरवरस्स णं दीवस्स अंतो सत्त समुद्दा पण्णत्ता, तं जहा- लवणे, कालोदे, पुक्खरोदे, वरुणोदे, खीरोदे, घओदे, खोओदे।
111. नन्दीश्वरवरद्वीप के अन्तराल में सात समुद्र हैं- 1. लवण, 2. कालोद, 3. पुष्करोद, 4. वरुणोद, 5. क्षीरोद, 6. घृतोद, 7. क्षोदोद।
सेढि-पदं
112. सत्त सेढीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- उज्जुआयता, एगतोवंका, दुहतोवंका, एगतोखहा, दुहतोखहा, चक्कवाला, अद्धचक्कवाला।
श्रेणि-पद
112. श्रेणियां47-आकाश की प्रदेशपंक्तियां सात हैं- 1. ऋजुआयता-जो सीधी और लंबी हो। 2. एकतोवक्रा-जो एक दिशा में वक्र हो। 3. द्वितोवक्रा-जो दोनों ओर वक्र हो। 4. एकत:खहा-जो एक दिशा में अंकुश की तरह मुड़ी हुई हो, जिससे एक ओर त्रसनाड़ी का आकाश हो। 5. द्वित:खहा-जो दोनों ओर अंकुश की तरह मुड़ी हुई हो, जिसके दोनों ओर त्रसनाड़ी के बाहर का आकाश हो। 6. चक्रवाला-जो वलय की आकृति वाली हो। 7. अर्द्धचक्रवाला-जो अर्द्धवलय की आकृतिवाली हो।
अणिय-अणियाहिवइ-पदं
113. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो सत्त अणिया, सत्त अणियाधिपती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए, पीढाणिए, कुंजराणिए, महिसाणिए, रहाणिए, णट्टाणिए, गंधव्वाणिए। दुमे पायत्ताणियाधिवती, सोदामे आसराया पीढाणियाधिवती, कुंथू हत्थिराया कुंजराणियाधिवती, लोहितक्खे महिसाणियाधिवती,0 किण्णरे रधाणियाधिवती, रिट्ठे णट्टाणियाधिवती, गीतरती गंधव्वाणियाधिवती।
अनीक-अनीकाधिपति-पद
113. सुरेन्द्र असुरकुमारराजचमर के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना-गायकसेना। सेनापति- 1. द्रुम-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज सुदामा-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज कुन्थु-हस्तिसेना का अधिपति। 4. लोहिताक्ष-महिषसेना का अधिपति। 5. किन्नर-रथसेना का अधिपति। 6. रिष्ट-नर्तकसेना का अधिपति। 7. गीतरति-गंधर्वसेना का अधिपति।
114. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइ-रोयणरण्णो सत्ताणिया, सत्त अणिया-धिपती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव गंधव्वाणिए। महद्दुमे पायत्ताणियाधिपती जाव किंपुरिसे रधाणियाधिपती, महारिट्ठे णट्टाणियाधिपती, गीतजसे गंधव्वाणियाधिपती।
114. वैरोचनेन्द्र वैराचनराज बली के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना। सेनापति- 1. महाद्रुम-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज महासुदामा-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज मालंकर-हस्तिसेना का अधिपति। 4. महालोहिताक्ष-महिषसेना का अधिपति। 5. किंपुरुष-रथसेना का अधिपति। 6. महारिष्ट-नर्तकसेना का अधिपति। 7. गीतयश-गायकसेना का अधिपति।
115. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स नागकुमाररण्णो सत्त अणिया, सत्त अणियाधिपती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव गंधव्वाणिए। भद्दसेणे पायत्ताणियाधिपती जाव आणंदे रधाणियाधिपती, णंदणे णट्टाणियाधिपती, तेतली गंधव्वाणियाधिपती।
115. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना। सेनापति- 1. भद्रसेन-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज यशोधर-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज सुदर्शन-हस्तिसेना का अधिपति। 4. नीलकण्ठ-महिषसेना का अधिपति। 5. आनन्द-रथसेना का अधिपति। 6. नन्दन-नर्तकसेना का अधिपति। 7. तेतली-गन्धर्वसेना का अधिपति।
116. भूताणंदस्स णं नागकुमारिंदस्स नागकुमाररण्णो सत्त अणिया, सत्त अणियाहिवई पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव गंधव्वाणिए। दक्खे पायत्ताणियाहिवती जाव णंदुत्तरे रहाणियाहिवई, रती णट्टाणियाहिवई, माणसे गंधव्वाणियाहिवई।
116. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज भूतानन्द के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना। सेनापति- 1. दक्ष-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज सुग्रीव-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज सुविक्रम-हस्तिसेना का अधिपति। 4. श्वेतकण्ठ-महिषसेना का अधिपति। 5. नन्दोत्तर-रथसेना का अधिपति। 6. रति-नर्तकसेना का अधिपति। 7. मानस-गन्धर्वसेना का अधिपति।
117. जधा धरणस्स तधा सव्वेसिं दाहिणिल्लाणं जाव घोसस्स।
117. दक्षिण दिशा के भवनपति देवों के इन्द्र वेणुदेव, हरिकांत, अग्निशिख, पूर्ण, जलकांत, अमितगति, वेलम्ब तथा घोष के धरण की भांति सात-सात सेनाएं और सात-सात सेनापति हैं।
118. जधा भूताणंदस्स तधा सव्वेसिं उत्तरिल्लाणं जाव महाघोसस्स।
118. उत्तर दिशा के भवनपति देवों के इन्द्र वेणुदालि, हरिस्सह, अग्निमानव, विशिष्ट, जलप्रभ, अमितवाहन, प्रभञ्जन और महाघोष के भूतानन्द की भांति सात-सात सेनाएं और सात-सात सेनापति हैं।
119. सक्कस्स णं देविंदस्स देवररणो सत्त अणिया, सत्त अणियाहिवती पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणीए जाव रहाणिए, णट्टाणिए, गंधव्वाणिए। हरिणेगमेसी पायत्ताणीयाधिपती जाव माढरे रधाणियाधिपती, सेते णट्टाणियाहिवती, तुंबरु गंधव्वाणियाधिपती।
119. देवेन्द्र देवराज शक्र के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना। सेनापति- 1. हरिनैगमेषी-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज वायु-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज ऐरावण-हस्तिसेना का अधिपति। 4. दामर्द्धि-महिषसेना का अधिपति। 5. माठर-रथसेना का अधिपति। 6. श्वेत-नर्तकसेना का अधिपति। 7. तुम्बुरु-गन्धर्वसेना का अधिपति।
120. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवररणो सत्त अणिया, सत्त अणियाहिवई पण्णत्ता, तं जहा- पायत्ताणिए जाव गंधव्वाणिए। लहुपरक्कमे पायत्ताणियाहिवती जाव महासेते णट्टाणियाहिवती, रते गंधव्वाणियाधिपती।
120. देवेन्द्र देवराज ईशाान के सात सेनाएं और सात सेनापति हैं- सेनाएं- 1. पदातिसेना, 2. अश्वसेना, 3. हस्तिसेना, 4. महिषसेना, 5. रथसेना, 6. नर्तकसेना, 7. गन्धर्वसेना। सेनापति- 1. लघुपराक्रम-पदातिसेना का अधिपति। 2. अश्वराज महावायु-अश्वसेना का अधिपति। 3. हस्तिराज पुष्पदंत-हस्तिसेना का अधिपति। 4. महादामर्द्धि-महिषसेना का अधिपति। 5. महामाठर-रथसेना का अधिपति। 6. महाश्वेत-नर्तकसेना का अधिपति। 7. रत-गन्धर्वसेना का अधिपति।
121. जधा सक्कस्स तहा सव्वेसिं दाहिणिल्लाणं जाव आरणस्स।
121. दक्षिण दिशा के देवेन्द्र देवराज सनत्कुमार ब्रह्म, शुक्र, आनत और आरण के, शक्र की भांति, सात-सात सेनाएं और सात-सात सेनापति हैं।
122. जधा ईसाणस्स तहा सव्वेसिं उत्तरिल्लाणं जाव अच्चुतस्स।
122. उत्तर दिशा के देवेन्द्र देवराज माहेन्द्र, लांतक, सहस्रार, प्राणत और अच्युत के ईशान की भांति, सात-सात सेनाएं और सात-सात सेनापति हैं।
123. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो दुमस्स पायत्ताणियाहि-वतिस्स सत्त कच्छाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-पढमा कच्छा जाव सत्तमा कच्छा।
123. असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के पदाति सेना के अधिपति द्रुम के सात कक्षाएं हैं-पहली यावत् सातवीं।
124. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो दुमस्स पायत्ताणियाधि-पतिस्स पढमाए कच्छाए चउसट्ठि देवसहस्सा पण्णत्ता। जावतिया पढमा कच्छा तव्विगुणा दोच्चा कच्छा। जावतिया दोच्चा कच्छा। जावतिया दोच्चा कच्छा तव्विगुणा तच्चा कच्छा। एवं जाव जावतिया छट्ठा कच्छा तव्विगुणा सत्तमा कच्छा।
124. असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के पदातिसेना के अधिपति द्रुम की प्रथम कक्षा में 64 हजार देव हैं। दूसरी कक्षा में उससे दुगुने-128000 देव हैं। तीसरी कक्षा में दूसरी से दुगुने-256000 देव हैं। इसी प्रकार सावतीं कक्षा में छठी के दुगुने देव हैं।
125. एवं बलिस्सवि, णवरं-महद्दुमे सट्ठिदेवसाहस्सिओ। सेसं तं चेव।
125. वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज बली के पदाति-सेना के अधिपति महाद्रुम की प्रथम कक्षा में 60 हजार देव हैं। अग्रिम कक्षाओं में क्रमश: दुगुने-दुगुने हैं।
126. धरणस्स एवं-चेव, णवरं-अट्ठावीसं देवसहस्सा। सेसं तं चेव।
126. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के पदाति सेना के अधिपति भद्रसेन की प्रथम कक्षा में 28 हजार देव हैं। अग्रिम कक्षाओं में क्रमश: दुगुने-दुगुने हैं।
127. जधा धरणस्स एवं जाव महा-घोसस्स, णवरं पायत्ताणियाधिपती अण्णे, ते पुव्वभणिता।
127. भूतानन्द से महाघोष तक के सभी इन्द्रों के पदाति सेनापतियों की कक्षाओं की देव-संख्या धरण की भांति ज्ञातव्य है। उनके सेनापति दक्षिण और उत्तर दिशा के भेद से भिन्न-भिन्न है, जो पहले बताये जा चुके हैं।
128. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो हरिणेगमेसिस्स सत्त कच्छाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पढमा कच्छा एवं जहा चमरस्स तहा जाव अच्चुतस्स। णाणत्तं पायत्ताणियाधिपतीणं। ते पुव्वभणिता। देवपरिमाणं इमं- सक्कस्स चउरासीतिं देवसहस्सा, ईसाणस्स असीतिं देवसहस्साइं जाव अच्चुतस्स लहुपरक्कमस्स दस देवसहस्सा जाव जावतिया छट्ठा कच्छा तव्विगुणा सत्तमा कच्छा। देवा इमाए गाथाए अणुगंतव्वा- 1. चउरासीति असीति, बावत्तरी सत्तरी य सट्ठी य। पण्णा चत्तालीसा, तीसा बीसा य दससहस्सा॥
128. देवेन्द्र देवराज शक्र के पदातिसेना के अधिपति हरिनैगमेषी के सात कक्षाएं हैं- पहली यावत् सातवीं। इसी प्रकार अच्युत तक के सभी देवेन्द्रों के पदातिसेना के अधिपतियों के सात-सात कक्षाएं हैं। उनके पदातिसेना के अधिपति भिन्न-भिन्न हैं, जो पहले बताए जा चुके हैं। उनकी कक्षाओं का देव-परिमाण इस प्रकार है-शक्र के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 84 हजार देव हैं। ईशान के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 80 हजार देव हैं। सनत्कुमार के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 72 हजार देव हैं। माहेन्द्र के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 70 हजार देव हैं। ब्रह्मा के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 60 हजार देव हैं। लान्तक के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 50 हजार देव हैं। शुक्र के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 40 हजार देव हैं। सहस्रार के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 30 हजार देव हैं। प्राणत के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 20 हजार देव हैं। अच्युत के पदातिसेना के अधिपति की प्रथम कक्षा में 10 हजार देव हैं। इन सब के शेष छहों कक्षाओं में पूर्ववत् उत्तरोत्तर दुगुने-दुगुने देव हैं।
वयणविकप्प-पदं
129. सत्तविहे वयणविकप्पे पण्णत्ते, तं जहा- आलावे, अणालावे, उल्लावे, अणुल्लावे, संलावे, पलावे, विप्पलावे।
वचनविकल्प-पद
129. वचन के सात विकल्प हैं- 1. आलाप-थोड़ा बोलना। 2. अनालाप-कुत्सित आलाप करना। 3. उल्लाप-काकु-ध्वनिविकार के द्वारा बोलना। 4. अनुल्लाप-कुत्सित ध्वनिविकार के द्वारा बेालना। 5. संलाप-परस्पर भाषण करना। 6. प्रलाप-निरर्थक बोलना। 7. विप्रलाप-विरुद्ध वचन बोलना।
विणय-पदं
130. सत्तविहे विणए पण्णत्ते, तं जहा- णाणविणए, दंसणविणए, चरित्तविणए, मणविणए, वइविणए, कायविणए, लोगोवयारविणए।
विनय-पद
130. विनय48 के सात प्रकार हैं- 1. ज्ञानविनय, 2. दर्शनविनय, 3. चरित्रविनय, 4. मनविनय-अकुशल मन का निरोध और कुशल की प्रवृत्ति, 5. वचनविनय-अकुशल वचन का निरोध और कुशल की प्रवृत्ति। 6. कायविनय-अकुशल काय का निरोध और कुशल की प्रवृत्ति। 7. लोकोपचारविनय-लोक-व्यवहार के अनुसार विनय करना।
131. पसत्थमणविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- अपावए, असावज्जे, अकिरिए, णिरुवक्केसे, अणण्हयकरे, अच्छविकरे, अभूताभिसंकणे।
131. प्रशस्त मनविनय के सात प्रकार हैं- 1. अपापक-मन को शुभ चिन्तन में प्रवृत्त करना। 2. असावद्य-मन को चोरी आदि गर्हित कर्मों में न लगाना। 3. अक्रिय-मन को कायिकी, आधि-करणिकी आदि क्रियाओं में प्रवृत्त न करना। 4. निरुपक्लेश-मन को शोक, चिन्ता आदि में प्रवृत्त न करना। 5. अनास्नवकर-मन को प्राणातिपात आदि पांच आश्रवों में प्रवृत्त न करना। 6. अक्षयिकर-मन को प्राणियों को व्यथित करने में न लगाना। 7. अभूताभिशङ्कन-मन को अभयंकर बनाना।
132. अपसत्थमणविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- पावए, सावज्जे, सकिरिए, सउवक्केसे, अण्हयकरे, छविकरे, भूताभिसंकणे।
132. अप्रशस्त मनविनय के सात प्रकार हैं- 1. पापक, 2. सावद्य, 3. सक्रिय, 4. सोपक्लेश, 5. आस्नवकर, 6. क्षयिकर, 7. भूताभिशङ्कन।
133. पसत्थवइविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- अपावए, असावज्जे, अकिरिए, णिरुवक्केसे, अणण्हयकरे, अच्छविकरे, अभूताभिसंकणे।
133. प्रशस्त वचनविनय के सात प्रकार हैं- 1. अपापक, 2. असावद्य, 3. अक्रिय, 4. निरुपक्लेश, 5. अनास्नवकर, 6. अक्षयिकर, 7. अभूताभिशङ्कन।
134. अपसत्थवइविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- पावए, सावज्जे, सकिरिए, सउवक्केसे, अण्हयकरे, छविकरे, भूताभिसंकणे।
134. अप्रशस्त वचनविनय के सात प्रकार हैं- 1. पापक, 2. सावद्य, 3. सक्रिय, 4. सोपक्लेश, 5. आस्नवकर, 6. क्षयिकर, 7. भूताभिशङ्कन।
135. पसत्थकायविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- आउत्तं गमणं, आउत्तं ठाणं, आउत्तं णिसीयणं, आउत्तं तुअट्टणं, आउत्तं उल्लंघणं, आउत्तं पल्लंघणं, आउत्तं सव्विंदियजोगजुंजणता।
135. प्रशस्त कायविनय के सात प्रकार हैं- 1. आयुक्त गमन-यतनापूर्वक चलना। 2. आयुक्त स्थान-यतनापूर्वक खड़ा होना, कायोत्सर्ग करना। 3. आयुक्त निषदन-यतनापूर्वक बैठना। 4. आयुक्त त्वग्वर्त्तन-यतनापूर्वक सोना। 5. आयुक्त उल्लंघन-यतनापूर्वक उल्लंघन करना। 6. आयुक्त प्रलंघन-यतना-पूर्वक प्रलंघन करना। 7. आयुक्त सर्वेन्द्रिययोगयोजना-यतना-पूर्वक सब इन्द्रियों का प्रयोग करना।
136. अपसत्थकायविणय सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- अणाउत्तं गमणं, अणाउत्तं ठाणं, अणाउत्तं णिसीयणं, अणाउत्तं, तुअट्टणं, अणाउत्तं उल्लंघणं, अणाउत्तं पल्लंघणं, अणाउत्तं सव्विंदियजोगजुंजणता।
136. अप्रशस्त कायविनय के सात प्रकार हैं- 1. अनायुक्त गमन। 2. अनायुक्त स्थान। 3. अनायुक्त निषदन। 4. अनायुक्त त्वग्वर्त्तन। 5. अनायुक्त उल्लंघन। 6. अनायुक्त प्रलंघन। 7. अनायुक्त सर्वेन्द्रिययोगयोजनता।
137. लोगोवयारविणए सत्तविधे पण्णत्ते, तं जहा- अब्भासवत्तितं, परच्छंदाणुवत्तितं, कज्जहेउं, कतपडिकतिता, अत्तगवेसणता, देसकालण्णता, सव्वत्थेसु अपडिलोमता।
137. लोकोपचार विनय के सात प्रकार हैं- 1. अभ्यासवर्तित्व-श्रुत-ग्रहण करने के लिए आचार्य के समीप बैठना। 2. परछन्दानुवर्तित्व-दूसरों के अभिप्राय के अनुसार वर्तन करना। 3. कार्यहेतु-'इसने मुझे ज्ञान दिया'-इसलिए उसका विनय करना। 4. कृतप्रतिकृतिता-प्रत्युपकार की भावना से विनय करना। 5. आर्त्तगवेषणता-रोगी के लिए औषध आदि की गवेषणा करना। 6. देशकालज्ञता-अवसर को जानना। 7. सर्वार्थ अप्रतिलोमता-सब विषयों में अनुकूल आचरण करना।
समुग्घात-पदं
138. सत्त समुग्घाता पण्णत्ता, तं जहा- वेयणासमुग्घाए, कसायसमुग्घाए, मारणंतियसमुग्घाए, वेउव्वियसमुग्घाए, तेजससमुग्घाए, आहारगसमुग्घाए, केवलिसमुग्घाए।
समुद्घात-पद
138. समुद्घात सात हैं- 1. वेदनासमुद्घात-असात वेदनीय कर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात। 2. कषाय समुद्घात-कषाय मोहकर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात। 3. मारणान्तिक समुद्घात-आयुष्य के अन्तर्मुहूर्त्त अवशिष्ट रह जाने पर उसके आश्रित होने वाला समुद्घात। 4. वैक्रिय समुद्घात-वैक्रिय नामकर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात। 5. तैजस समुद्घात-तैजसनामकर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात। 6. आहारक समुद्घात-आहारक नाम-कर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात। 7. केवल समुद्घात-वेदनीय, नाम, गोत्र और आयुष्य कर्म के आश्रित होने वाला समुद्घात।
139. मणुस्साणं सत्त समुग्घाता पण्णत्ता एवं चेव।
139. मनुष्यों में ये सातों प्रकार के समुद्घात होते हैं।
पवयणणिण्हग-पदं
140. समणस्स णं भगवओ महावीरस्स तित्थंसि सत्त पवयणणिण्हगा पण्णत्ता, तं जहा- बहुरता, जीवपएसिया, अवत्तिया, सामुच्छेइया, दोकिरिया, तेरासिया, अबद्धिया।
प्रवचननिह्नव-पद
140. श्रमण भगवान् महावीर के तीर्थ में प्रवचननिह्नव49 सात हुए हैं- 1. बहुरत, 2. जीवप्रादेशिका, 3. अव्यक्तिका, 4. सामुच्छेदिक, 5. द्वैक्रिय, 6. त्रैराशिक, 7. अबद्धिक।
141. एएसि णं सत्तण्हं पवयणणिण्ह-गाणं सत्त धम्मायरिया हुत्था, तं जहा- जमाली, तीसगुत्ते, आसाढे, आसमित्ते, गंगे, छलुए, गोट्ठामाहिले।
141. इन सात प्रवचन-निह्नवों के सात धर्माचार्य थे- 1. जमाली, 2. तिष्यगुप्त, 3. आषाढ, 4. अश्वमित्र, 5. गंग, 6. षडूलुक, 7. गोष्ठामाहिल।
142. एतेसि णं सत्तण्हं पवयणणिण्ह-गाणं सत्तउप्पत्तिणगरा हुत्था, तं जहा-
142. इन सात प्रवचन-निह्नवों के उत्पत्तिनगर सात हैं।
संगहणी-गाहा
1. सावत्थी उसभपुरं, सेयविया मिहिलउल्लगातीरं। पुरिमंतरंजि दसपुरं, णिण्हगउप्पत्तिणगराइं॥
संग्रहणी-गाथा
1. श्रावस्ती, 2. ऋषभपुर, 3. श्वेतविका, 4. मिथिला, 5. उल्लुकातीर, 6. अन्तरंजिका, 7. दशपुर।
अणुभाव-पदं
143. सातावेयणिज्जस्स णं कम्मस्स सत्तविधे अणुभावे पण्णत्ते, तं जहा- मणुण्ण सद्दा, मणुण्णा रूवा, मणुण्णा गंधा, मणुण्णा रसा,0 मणुण्णा फासा, मणो सुहता, वइसुहता।
अनुभाव-पद
143. सातवेदनीय कर्म का अनुभाव सात प्रकार का होता है - 1. मनोज्ञ शब्द, 2. मनोज्ञ रूप, 3. मनोज्ञ गन्ध, 4. मनोज्ञ रस, 5. मनोज्ञ स्पर्श, 6. मन की सुखता, 7. वचन की सुखता।
144. असातावेयणिज्जस्स णं कम्मस्स सत्तविधे अणुभावे पण्णत्ते, तं जहा- अमणुण्णा सद्दा, अमणुण्णा रूवा, अमणुण्णा गंधा, अमणुण्णा रसा, अमणुण्णा फासा, मणोदुहता, वइदुहता।
144. असातवेदनीय कर्म का अनुभाव सात प्रकार का होता है- 1. अमनोज्ञ शब्द, 2. अमनोज्ञ रूप, 3. अमनोज्ञ गन्ध, 4. अमनोज्ञ रस, 5. अमनोज्ञ स्पर्श, 6. मन की दु:खता, 7. वचन की दु:खता।
णक्खत्त-पदं
145. महाणक्खत्ते सत्त तारे पण्णत्ते।
नक्षत्र-पद
145. मघानक्षत्र सात तारों वाला होता है।
146. अभिईयादिया णं सत्त णक्खत्ता पुव्वदारिया पण्णत्ता, तं जहा- अभिई, सवणो, घणिट्ठा, सतभिसया, पुव्वभद्दवया, उत्तरभद्दवया, रेवती।
146. अभिजित् आदि सात नक्षत्र पूर्वद्वार वाले हैं- 1. अभिजित्, 2. श्रवण, 3. धनिष्ठा, 4. शतभिषक्, 5. पूर्वभाद्रपद, 6. उत्तरभाद्रपद, 7. रेवती।
147. अस्सिणियादिया णं सत्त णक्खत्ता दाहिणदारिया पण्णत्ता, तं जहा- अस्सिणी, भरणी, कित्तिया, रोहिणी, मिगसिरे, अद्दा, पुणव्वसू।
147. अश्वनी आदि सात नक्षत्र दक्षिणद्वार वाले हैं- 1. अश्विनी, 2. भरणी, 3. कृत्तिका, 4. रोहिणी, 5. मृगशिर, 6. आर्द्रा, 7. पुनर्वसु।
148. पुस्सादिया णं सत्त णक्खत्ता अवरदारिया पण्णत्ता, तं जहा- पुस्सो, असिलेसा, मघा, पुव्वाफग्गुणी, उत्तराफग्गुणी, हत्थो, चित्ता।
148. पुष्प आदि सात नक्षत्र पश्चिमद्वार वाले हैं- 1. पुष्य, 2. अश्लेषा, 3. मघा, 4. पूर्वफाल्गुनी, 5. उत्तरफाल्गुनी, 6. हस्त, 7. चित्रा।
149. सातियाइया णं सत्त णक्खत्ता उत्तरदारिया पण्णत्ता, तं जहा- साती, विसाहा, अणुराहा, जेट्ठा, मूलो, पुव्वासाढा, उत्तरासाढा।
149. स्वाति आदि सात नक्षत्र उत्तरद्वार वाले हैं- 1. स्वाति, 2. विशाखा, 3. अनुराधा, 4. ज्येष्ठा, 5. मूल, 6. पूर्वाषाढा, 7. उत्तराषाढा।
कूड-पदं
150 जंबुद्दीवे दीवे सोमणसे दीवे वक्खारपव्वते सत्त कूडा पण्णत्ता, तं जहा-
कूट-पद
150. जम्बूद्वीप द्वीप में सौमनस वक्षस्कार-पर्वत के कूट सात हैं-
संगहणी-गाहा
1. सिद्धे सोमणसे य, बोद्धव्वे मंगलावतीकूडे। देवकुरु विमल कंचण, विसिट्ठकूडे य बोद्धव्वे॥
संग्रहणी-गाथा
1. सिद्ध, 2. सौमनस, 3. मंगलावती, 4. देवकुरु, 5. विमल, 6. कांचन, 7. विशिष्ट।
151. जंबुद्दीवे दीवे गंधमायणे वक्खारपव्वते सत्त कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सिद्धे य गंधमायण, बोद्धव्वे गंधिलावतीकूडे। उत्तरकुरु फलिहे, लोहितक्खे आणंदणे चेव।
151. जम्बूद्वीप द्वीप में गंधमादन वक्षस्कार-पर्वत के कूट सात हैं- 1. सिद्ध, 2. गंधमादन, 3. गंधिलावती, 4. उत्तरकुरु, 5. स्फटिक, 6. लोहिताक्ष, 7. आनन्दन।
कुलकोडि-पदं
152. बिइंदियाणं सत्त जाति-कुल-कोडिजोणीपमुह-सयसहस्सा पण्णत्ता।
कुलकोडी-पद
152. द्वीन्द्रिय जाति के योनि-प्रवाह में होने वाली कुलकोटियां सात लाख हैं।
पावकम्म-पदं
153. जीवाणं सत्तट्ठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा- णेरइयनिव्वत्तिते, तिरिक्खजोणियणिव्वत्तिते, तिरिक्खजोणिणीणिव्वत्तिते, मणुस्सणिव्वत्तिते, मणुस्सीणिव्वत्तिते, देवणिव्वत्तिते, देवीणिव्वत्तिते। एवं-चिण-उवचिण-बंध-उदीर- वेद तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
153. जीवों ने सात स्थानों से निवर्तित पुद्गलों का, पापकर्म के रूप में, चय किया है, करते हैं और करेंगे- 1. नैरयिक निर्वर्तित पुद्गलों का। 2. तिर्यक्योनिक निर्वर्तित पुद्गलों का। 3. तिर्यक्योनिकी निर्वर्तित पुद्गलों का। 4. मनुष्य निर्वर्तित पुद्गलों का। 5. मानुषी निर्वर्तित पुद्गलों का। 6. देव निर्वर्तित पुद्गलों का। 7. देवी निर्वर्तित पुद्गलों का। इसी प्रकार जीवों ने सात स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों का पापकर्म के रूप में उपचय, बंध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गल-पदं
154. सत्तपएसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
154. सप्तप्रदेशी स्कंध अनन्त हैं।
155. सत्तपएसोगाढा पोग्गला जाव सत्तगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
155. सप्तप्रदेशावगाढ पुद्गल अनन्त हैं। सात समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं। सात गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं। इस प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के सात गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-७
1, 2 (सू. 8, 9)
पिंड-एषणाएं सात हैं-
1. संसृष्ट-देयवस्तु से लिप्त हाथ या कड़छी आदि से आहार लेना।
2. असंसृष्ट-देयवस्तु से अलिप्त हाथ या कड़छी आदि से आहार लेना।
3. उद्धृत-थाली, बटलोई आदि से परोसने के लिए निकालकर दूसरे बर्तन में डाला हुआ आहार लेना।
4. अल्पलेपिक-रूखा आहार लेना।
5. अवगृहीत-खाने के लिए थाली में परोसा हुआ आहार लेना।
6. प्रगृहीत-परोसने के लिए कड़छी या चम्मच आदि से निकाला हुआ आहार लेना।
7. उज्झितधर्मा-जो भोजन अमनोज्ञ होने के कारण परित्याग करने योग्य हो, उसे लेना।
पान-एषणा के प्रकार भी पिण्ड-एषणा के समान हैं। यहां अल्पलेपिक पानैषणा का अर्थ इस प्रकार है-काञ्जी, ओसामण, गरम जल, चावलों का धोवन आदि अलेपकृत हैं और इक्षुरस, द्राक्षापानक, अम्लिका पानक आदि लेपकृत हैं।
3. (सू. 10)
अवग्रह-प्रतिमा का अर्थ है-स्थान के लिए प्रतिज्ञा या संकल्प। वे सात हैं-
1. मैं अमुक प्रकार के स्थान में रहूंगा दूसरे में नहीं।
2. मैं दूसरे साधुओं के लिए स्थान की याचना करूंगा तथा दूसरों के द्वारा याचित स्थान में रहूंगा। यह गच्छान्तर्गत साधुओं के होती है।
3. मैं दूसरों के लिए स्थान की याचना करूंगा, किन्तु दूसरों के द्वारा याचित स्थान में नहीं रहूंगा। यह यथालन्दिक साधुओं के होती हैं। उन मुनियों के सूत्र का अध्ययन जो शेष रह जाता है उसे पूर्ण करने के लिए वे आचार्य से सम्बन्ध रखते हैं। इसलिए वे आचार्य के लिए स्थान की याचना करते हैं, किन्तु स्वयं दूसरे साधुओं द्वारा याचित स्थान में नहीं रहते।
4. मैं दूसरों के लिए स्थान की याचना नहीं करूंगा, परन्तु दूसरों के द्वारा यचित स्थान में रहूंगा। यह जिनकल्प दशा का अभ्यास करने वाले साधुओं के होती है।
5. मैं अपने लिए स्थान की याचना करूंगा, दूसरों के लिए नहीं। यह जिनकल्पिक साधुओं के होती है।
6. जिसका मैं स्थान ग्रहण करूंगा उसी के यहां पलाल आदि का संस्तारक प्राप्त हो तो लूंगा अन्यथा ऊकडू या नैषद्यिक आसन में बैठा-बैठा रात बिताऊंगा। यह जिनकल्पिक या अभिग्रहधारी साधुओं के होती हैं।
7. जिसका मैं स्थान ग्रहण करूंगा उसी के यहां सहज ही बिछे हुए सिलापट्ट या काष्ठपट्ट प्राप्त हो तो लूंगा, अन्यथा ऊकडू या नैषद्यिक आसन में बैठा-बैठा रात बिताऊंगा। यह जिनकल्पिक या अभिग्रहधारी साधुओं के होती है।
4. (सू. 11)
सात सप्तैकक-
1. स्थान सप्तैकक
2. नैषैद्यिकी सप्तैकक
3. उच्चारप्रस्रवणविधि सप्तैकक
4. शब्द सप्तैकक
5. रूप सप्तैकक
6. परक्रिया सप्तैकक
7. अन्योन्यक्रिया सप्तैकक।
5. (सू. 12)
सूत्रकृतांग सूत्र के दूसरे श्रुतस्कन्घ के अध्ययन पहले श्रुतस्कंध के अध्ययनों की अपेक्षा बड़े हैं, अत: उन्हें महान् अध्ययन कहे गए हैं। वे सात हैं-
1. पुण्डरीक
2. क्रियास्थान
3. आहारपरिज्ञा
4. प्रत्याख्यानक्रिया
5. अनाचारश्रुत
6. आर्द्रककुमारीय
7. नालन्दीय।
6. भिक्षादत्तियों (सू. 13)
भिक्षादत्तियों का क्रम यह है-
प्रथम सप्तक में -7 भिक्षादत्तियां
दूसरे सप्तक में -14 भिक्षादत्तियां
तीसरे सप्तक में -21 भिक्षादत्तियां
चौथे सप्तक में -28 भिक्षादत्तियां
पांचवें सप्तक में -35 भिक्षादत्तियां
छठे सप्तक में -42 भिक्षादत्तियां
सातवें सप्तक में -49 भिक्षादत्तियां
कुल -196 भिक्षादत्तियां
7. चौड़े संस्थान वाली (सू. 22)
वृत्तिकार ने 'पिंडलगपिठुलसंठाणसंठियाओ' को पाठान्तर माना है। उनके अनुसार मूल पाठ है-'छत्तातिच्छत्तसंठाण-संठियाओ'। इसका अर्थ है-एक छत्ते के बाद दूसरा छत्ता, इस प्रकार सात छत्ते हैं। उनमें नीचे का सबसे बड़ा है, ऊपर के क्रमश: छोटे हैं। सातों पृथ्वियों का भी यही आकार है। वे क्रमश: नीचे-नीचे हैं।
8. गोत्र (सू. 30)
गोत्र का अर्थ है-एक पुरुष से उत्पन्न वंश-परम्परा। प्रस्तुत सूत्र में सात मूलगोत्र बतलाए हैं। उस समय ये मुख्य गोत्र थे और धीरे-धीरे काल-व्यवधान से उत्तर गोत्र विकसित होते गए। वृत्तिकार ने इन सातों गोत्रों के कुछ उदाहरण दिए हैं, जैसे-
(1) काश्यप गोत्र-मुनिसुव्रत और अरिष्टनेमि को छोड़कर शेष बावीस तीर्थंकर, सभी चक्रवर्ती (क्षत्रिय), सातवें से ग्यारहवें गणधर (ब्राह्मण) तथा जम्बूस्वामी आदि (वैश्य)-ये सभी कश्यप गोत्रीय थे। इसका तात्पर्य है कि इस गोत्र में इन तीनों वर्गों का समावेश था।
(2) गोतम गोत्र-मुनिसुव्रत और अरिष्टनेमि, नारायण और पद्म को छोड़कर सभी बलदेव-वासुदेव तथा इन्द्रभूति, अग्निभूति और वायुभूति ये तीन गणधर गोतम-गोत्रीय थे।
(3) वत्सगोत्र-दशवैकालिक के रचयिता शय्यंभव आदि वत्सगोत्री थे।
(4) कौत्सगोत्र-शिवभूति आदि।
(5) कौशिकगोत्र-षडूलुक, (रोहगुप्त) आदि।
(6) मांडव्य गोत्र-मण्डुऋषि के वंशज।
(7) वाशिष्ठ गोत्र-वशिष्ठ के वंशज, छठे गणधर तथा आर्यसुहस्ती आदि।
9. नय (सू. 38)
ज्ञान करने की दो पद्धतियां हैं-पदार्थग्राही और पयार्यग्राही। पदार्थग्राही में अनन्त धर्मात्मक पदार्थ को किसी एक धर्म के माध्यम से जाना जाता है। पर्यायग्राही पद्धति में पदार्थ के एक पर्याय (धर्म या अवस्था) को जाना जाता है। पदार्थग्राही पद्धति को 'प्रमाण' और पर्यायग्राही पद्धति को 'नय' कहा जाता है। प्रमाण इन्द्रिय और मन दोनों से होता है, किन्तु नय केवल मन से ही होता है, क्योंकि अंशों का ग्रहण मानसिक अभिप्राय से ही हो सकता है। नय सात हैं-
1. नैगमनय-द्रव्य में सामान्य और विशेष, भेद और अभेद आदि अनेक धर्मों के विरोधी युगल रहते हैं। नैगमनय दोनों की एकाश्रयता का साधक है। वह दोनों को यथास्थान मुख्यता और गौणता देता है। जब भेद प्रधान होता है तब अभेद गौण हो जाता है और जब अभेद प्रधान होता है तब भेद गौण हो जाता है। नैगमनय के अनेक भेद हैं-भूतनैगम, वर्तमाननैगम, भावीनैगम अथवा द्रव्य-नैगम, पर्याय-नैगम।
2. संग्रहनय-यह अभेददृष्टि प्रधान है। यह भेद से अभेद की ओर बढ़ता है। सत्ता सामान्य-जैसे विश्व एक है, यह इसका चरम रूप है। गाय और भैंस में पशुत्व की समानता है। गाय और मनुष्य में भी समानता है, दोनों शरीरधारी है। गाय और परमाणु में भी ऐक्य है, क्योंकि दोनों प्रमेय हैं।
3. व्यवहारनय-जितने पदार्थ लोक में प्रसिद्ध है अथवा जो-जो पदार्थ और लोक-व्यवहार में आते हैं, उन्हीं को मानने और अदृष्ट तथा अव्यवहार्य पदार्थों को न मानने को व्यवहारनय कहा जाता है। यह विभाजन की दृष्टि है। यह अभेद से भेद की ओर बढ़ता है। यह पदार्थ में अनन्त भेद कर डालता है, जैसे-विश्व के दो रूप हैं-चेतन और अचेतन। चेतन के दो प्रकार हैं, आदि-आदि।
यह नय दो प्रकार का है-उपचारबहुल और लौकिक।
उपचारबहुल, जैसे-पहाड़ जलता है।
लौकिक, जैसे-भौंरा काला है।
4. ऋजुसूत्रनय-यह वर्तमानपरक दृष्टि है। यह अतीत और भविष्य में वास्तविक सत्ता स्वीकार नहीं करती।
5. शब्दनय-यह भिन्न-भिन्न लिंग, वचन आदि से युक्त शब्द के भिन्न-भिन्न अर्थ स्वीकार करता है। यह शब्द, रूप और उसके अर्थ का नियामक है। इसके अनुसार पहाड़ का जो अर्थ है वह 'पहाड़ी' शब्द व्यक्त नहीं कर सकता। जो अर्थ नदी शब्द में है वह 'नद' में नहीं है। 'स्तुति' और 'स्तोत्र' के अर्थों में भी भिन्नता है। 'मनुष्य हैं' और 'मनुष्य है' इनमें एकवचन और बहुवचन के कारण अर्थ में भिन्नता है।
6. समभिरूढ़नय-इसका कथन है कि जो शब्द जहां रूढ़ है, उसका वहीं प्रयोग करना चाहिए। स्थूल दृष्टि में घट, कूट, कुम्भ एकार्थक है। समभिरूढ़ इसे स्वीकार नहीं करता। इसके अनुसार 'घट' और 'कूट' एक नहीं है। घट वह वस्तु है जो माथे पर रखा जाये और कूट वह पदार्थ है, जो कहीं बड़ा, कहीं चौड़ा, कहीं संकड़ा-इस प्रकार कुटिल आकारवाला हो। इसके अनुसार कोई भी शब्द किसी का पर्यायवाची नहीं है। पर्यायवाची माने जाने वाले शब्दों में भी अर्थ का बहुत बड़ा भेद है।
7. एवम्भूतनय-यह नय क्रिया में प्रवर्त्तमान अर्थ में ही उसके वाचक शब्द को मान्य करता है। इसके अनुसार अध्यापक तभी अध्यापक है जब वह अध्यापन क्रिया में प्रवर्त्तमान है। अध्यापन कराया था या कराएगा इसलिए वह अध्यापक नहीं है।
10. स्वर (सू. 39)
स्वर का सामान्य अर्थ है-ध्वनि, नाद। संगीत में प्रयुक्त स्वर शब्द का कुछ विशेष अर्थ होता है। संगीत-रत्नाकर में स्वर की व्याख्या करते हुए लिखा है-जो ध्वनि अपनी-अपनी श्रुतियों के अनुसार मर्यादित अन्तरों पर स्थित हो, जो स्निग्ध हो, जिसमें मर्यादित कम्पन हो और अनायास ही श्रोताओं को आकृष्ट कर लेती हो, उसे स्वर कहते हैं। इसकी चार अवस्थाएं हैं-
(1) स्थानभेद (Pitch)
(2) रूप भेद या परिणाम भेद (Intensity)
(3) जातिभेद (Quality)
(4) स्थिति (Duration)
स्वर सात हैं-षड्ज, ऋषभ, गान्धार, मध्यम, पञ्चम, धैवत और निषाद। इन्हें संक्षेप में-स, रि, ग, म, प, ध, नी कहा जाता है। अंग्रेजी में क्रमश: Do, Re, Mi, Fa, So, Ka, Si,कहते हैं और इनके सांकेतिक चिन्ह क्रमश: C, D, E, F, G, A, B है। सात स्वरों की 22 श्रुतियां (स्वरों के अतिरिक्त छोटी-छोटी सुरीली ध्वनियां) हैं-षड्ज, मध्यम और पञ्चम की चार-चार, निषाद और गान्धार की दो-दो और ऋषभ और धैवत की तीन-तीन श्रुतियां हैं।
अनुयोगद्वार सूत्र (298-307) में भी पूरा स्वर-मंडल मिलता है। अनुयोगद्वार तथा स्थानांग-दोनों में प्रकरण की समानता है। कहीं-कहीं शब्द-भेद है।
सात स्वरों की व्याख्या इस प्रकार है-
(1) षड्ज-नासा, कंठ, छाती, तालु, जिह्वा और दन्त-इन छह स्थानों से उत्पन्न होने वाले स्वर को षड्ज कहा जाता है।
(2) ऋषभ-नाभि से उठा हुआ वायु कंठ और सिर से आहत होकर वृषभ की तरह गर्जन करता है, उसे ऋषभ कहा जाता है।
(3) गान्धार-नाभि से उठा हुआ वायु कण्ठ और सिर से आहत होकर व्यक्त होता है और इसमें एक विशेष प्रकार की गन्ध होती है, इसलिए इसे गान्धार स्वर कहा जाता है।
(4) मध्यम-नाभि से उठा हुआ वायु वक्ष और हृदय में आहत होकर फिर नाभि में जाता है। यह काया के मध्य-भाग में उत्पन्न होता है, इसलिए इसे मध्यम स्वर कहा जाता है।
(5) पंचम-नाभि से उठा हुआ वायु वक्ष, हृदय, कंठ और सिर से आहत होकर व्यक्त होता है। यह पांच स्थानों से उत्पन्न होता है, इसलिए इसे पंचम स्वर कहा जाता है।
(6) धैवत-यह पूर्वोस्थि स्वरों का अनुसन्धान करता है, इसलिए इसे धैवत कहा जाता है।
(7) निषाद-इसमें सब स्वर निषण्ण, इससे सब अभिभूत होते है, इसलिए इसे निषाद कहा जाता है। बौद्ध परम्परा में सात स्वरों के नाम ये हैं-सहर्ष्य, ऋषभ, गान्धार, धैवत, निषाद, मध्यम तथा कैशिक।
कई विद्वान् सहर्ष्य को षड्ज के पर्याय स्वरूप तथा कैशिक को पंचम स्थान पर मानते हैं।
11. स्वर स्थान (सू. 40)
स्वर के उपकारी-विशेषता प्रदान करने वाले स्थान को स्वर स्थान कहा जाता है। षड्जस्वर का स्थान जिह्वाग्र है। यद्यपि उसकी उत्पत्ति में दूसरे स्थान भी व्यापृत होते हैं और जिह्वाग्र भी दूसरे स्वरों की उत्पत्ति में व्यापृत होता है, फिर भी जिस स्वर की उत्पत्ति में जिस स्थान का व्यापार प्रधान होता है उसे उसी स्वर का स्थान कहा जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में सात स्वरों के सात स्वर स्थान बतलाए गए हैं।
नारदी शिक्षा में ये स्वर स्थान कुछ भिन्न प्रकार से उल्लिखित हुए हैं-
षड्ज कंठ से उत्पन्न होता है, ऋषभ सिर से, गान्धार नासिका से, मध्यम उर से, पंचम उर, सिर तथा कंठ से, धैवत ललाट से तथा निषाद शरीर की संधियों से उत्पन्न होता है।
इन सात स्वरों के नामों की सार्थकता बताते हुए नारदी शिक्षा में कहा गया है कि-'षड्ज' संज्ञा की सार्थकता इसमें है कि यह नासा, कण्ठ, उर, तालु, जिह्वा तथा इन छह स्थानों से उद्भूत होता है। 'ऋषभ' की सार्थकता इसमें है कि वह ऋषभ अर्थात् बैल के समान नाद करने वाला है। 'गांधार' नासिका के लिए गन्धावह होने के कारण अन्वर्थक बताया गया है। 'मध्यम' की अन्वर्थकता इसमें है कि वह उरस् जैसे मध्यवर्ती स्थान में आहत होता है। 'पंचम' संज्ञा इसलिए सार्थक है कि इसका उच्चारण नाभि, उर, हृदय, कण्ठ तथा सिर-इन पांच स्थानों में सम्मिलित रूप से होता है।
12 (सू. 41)
नारदीशिक्षा में प्राणियों की ध्वनि के साथ सप्त स्वरों का उल्लेख नितान्त भिन्न प्रकार से मिलता है-
षड्ज स्वर-मयूर।
ऋषभ स्वर-गाय।
गांधार स्वर-बकरी।
मध्यम स्वर-क्रौंच।
पंचम स्वर-कोयल।
धैवत स्वर-अश्व।
निषाद स्वर-कुंजर।
13. गवेलक (सू. 41)
वृत्तिकार ने गवेलक को दो शब्द-गव+एलक मानकर इसमें गाय और भेड़-दोनों का ग्रहण किया है और विकल्प में इसे केवल भेड़ का पर्यायवाची माना है।
14. पंचम स्वर (सू. 41)
प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त 'अर्थ' शब्द का विशेष अर्थ है। गवेलक सदा मध्यम स्वर में बोलते हैं, वैसे ही कोयल सदा पञ्चम स्वर में नहीं बोलती। वह केवल बसन्त ऋतु में ही पञ्चम स्वर में बोलती है।
15. नरसिंघा (सू. 42)
एक प्रकार का बड़ा बाजा जो तुरही के समान होता है। यह फूंक से बजाया जाता है। जिस स्थान से फूंका जाता है वह संकडा और आगे का भाग क्रमश: चौड़ा होता चला जाता है।
16. ग्राम (सू. 44)
यह शब्द समूहवाची है। संवादी स्वरों का वह समूह ग्राम है जिसमें श्रुतियां व्यवस्थित रूप में विद्यमान हों और जो मूर्च्छना, तान, वर्ण, क्रम, अलंकार इत्यादि का आश्रय हो। ग्राम तीन हैं-षड्जग्राम, मध्यमग्राम और गान्धारग्राम।
षड्जग्राम-इसमें षड्ज स्वर चतु:श्रुति, ऋषभ त्रिश्रुति, गान्धार द्विश्रुति, मध्यम चतु:श्रुति, पञ्चम चतु:-श्रुति, धैवत त्रिश्रुति और निषाद द्विश्रुति होता है। इनमें 'षड्ज-पञ्चम', 'ऋषभ-धैवत', 'गान्धार-निषाद' और 'षड्ज-मध्यम'-ये परस्पर संवादी है। जिन दो स्वरों में नौ अथवा तेरह श्रुतियों का अन्तर हो, वे परस्पर संवादी हैं।
शार्ङ्गदेव कहते हैं-षड्जग्राम नामक राग षड्जमध्यमा जाति से उत्पन्न सम्पूर्ण राग है। इसका ग्रह एवं अंशस्वर तार षड्ज है, न्यासस्वर मध्यम है, अपन्यासस्वर षड्ज है, अवरोही और प्रसन्नान्त अलंकार इसमें प्रयोज्य है। इसकी मूर्च्छना षड्जादि (उत्तरमन्द्रा) है। इनमें काकली-निषाद एवं अन्तर-गान्धार का प्रयोग होता है; वीर, रौद्र, अद्भुत रसों में नाटक की सन्धि में इसका विनियोग है। इस राग का देवता वृहस्पति है और वर्षाऋतु में, दिन के प्रथम प्रहर में, यह गेय है। यह शुद्ध राग है।
मध्यमग्राम-इसमें 'ऋषभ-पञ्चम', 'ऋषभ-धैवत', 'गान्धार-निषाद' और 'षड्ज-मध्यम' परस्पर संवादी हैं। शार्ङ्गदेव का विधान है कि-
मध्यमग्राम राग का विनियोग हास्य एवं शृंगार में है। यह राग गान्धारी, मध्यमा और पञ्चमी जातियों से मिलकर उत्पन्न हुआ है। काकली-निषाद का प्रयोग इसमें विहित है। इस राग का अंश-ग्रह-स्वर मन्द्र षड्ज, न्याय-स्वर मध्यम और मूर्च्छना 'सौवीरी' है। प्रसन्नादि और अवरोही के द्वारा मुखसन्धि में इसका विनियोग है। यह राग ग्रीष्म ऋतु के प्रथम प्रहर में गाया जाता है। महर्षि भरत ने सात शुद्ध रागों में इसे गिना है। इसमें षड्जस्वर चतु:श्रुति, ऋषभ त्रिश्रुति, गान्धार द्विश्रुति, मध्यम चतु:श्रुति, पञ्चम त्रिश्रुति, धैवत चतु:श्रुति और निषाद द्विश्रुति होता है।
गान्धार ग्राम-महर्षि भरत ने इसकी कोई चर्चा नहीं की है। उन्होंने केवल दो ग्रामों को ही माना है। कुछ आचार्यों ने गान्धार ग्राम और तज्जन्य रागों का वर्णन करके लौकिक विनोद के लिए भी उनके प्रयोग का विधान किया है। परन्तु अन्य आचार्यों ने लौकिक विनोद के लिए ग्रामजन्य रागों का प्रयोग निषिद्ध बतलाया है। नारद की सम्मति के अनुसार गान्धारग्राम का प्रयोग स्वर्ग में ही होता है। इनमें षड्ज स्वर विश्रुति, ऋषभ द्विश्रुति, गान्धार चतु:श्रुति, मध्यम-पञ्चम और धैवत त्रि-त्रिश्रुति और निषाद चतु:श्रुति होता है। गान्धार ग्राम का वर्णन केवल संगीत-रत्नाकर या उसके आधार पर लिखे गए ग्रन्थों में है।
इस ग्राम के स्वर बहुत टेढ़े-मेढ़े हैं अत: गाने में बहुत कठिनाइयां आती है। इसी दुरूहता के कारण इसका प्रयोग स्वर्ग में होता है-ऐसा कह दिया गया है।
वृत्तिकार के अनुसार 'मंगी' आदि इक्कीस प्रकार की मूर्च्छनाओं के स्वरों की विशद व्याख्या पूर्वगत के स्वर-प्राभृत में थी। वह अब लुप्त हो चुका है। इस समय इनकी जानकारी उसके आधार पर निर्मित भरतनाट्य वैशाखिल आदि ग्रन्थों से जाननी चाहिए।
17-19. मूर्च्छना (सू. 45-47)
इसका अर्थ है-सात स्वरों का क्रमपूर्वक आरोह और अवरोह। महर्षि भरत ने इसका अर्थ सात स्वरों का क्रम-पूर्वक प्रयोग किया है। मूर्च्छना समस्त रागों की जन्मभूमि है। यह चार प्रकार की होती है-
1. पूर्ण। 2. षाडवा, 3. औडुविता, 4. साधारणा।
अथवा-1. शुद्धा, 2. अंतरसंहिता, 3. काकलीसंहिता, 4. अन्तरकाकलीसंहिता।
तीन सूत्रों (45, 46, 47) में षड्ज आदि तीन ग्रामों की सात-सात मूर्च्छनाएं उल्लिखित हैं।
भरतनाट्य, संगीतदामोदर, नारदीशिक्षा आदि ग्रंथों में भी मूर्च्छनाओं का उल्लेख है। वे भिन्न-भिन्न प्रकार से हैं। भरतनाट्य में गांधार ग्राम को मान्यता नहीं दी गई है।
| मूल सूत्र | भरतनाट्य | संगीतदामोदर | नारदीशिक्षा |
|---|---|---|---|
| षड्जग्राम की मूर्च्छनाएं | |||
| मंगी | उत्तरमंद्रा | ललिता | उत्तरमंद्रा |
| कौरवीया | रजनी | मध्यमा | अभिरुद्गता |
| हरित् | उत्तरायता | चित्रा | अश्वक्रान्ता |
| रजनी | शुद्धषड्जा | रोहिणी | सौवीरा |
| सारक्रान्ता | मत्सरीकृता | मतंगजा | हृष्यका |
| सारक्रान्ता | मत्सरीकृता | मतंगजा | हृष्यका |
| सारसी | अश्वक्रान्ता | सौवीरा | उत्तरायता |
| शुद्धषड्जा | अधिरुद्गता | षण्मध्या | रजनी |
| मध्यमग्राम की मूर्च्छनाएं | |||
| उत्तरमंद्रा | सौवीरी | पंचमा | नंदी |
| रजनी | हरिणाश्वा | मत्सरी | विशाला |
| उत्तरा | कलोपनता | मृदुमध्यमा | सुमुखी |
| उत्तरायता | शुद्धमध्या | शुद्धा | चित्रा |
| अश्वक्रान्ता | मार्गी | अन्द्रा | चित्रवती |
| सौवीरा | पौरवी | कलावती | सुखा |
| अधिरुद्गता | कृष्यका | तीव्रा | बला |
| गान्धारग्राम की मूर्च्छनाएं | |||
| नंदी | सौद्री | आप्यायनी | |
| क्षुद्रिका | ब्राह्मी | विश्वचूला | |
| पूरका | गान्धार ग्राम का | वैष्णवी | चन्द्रा |
| शुद्धगांधारा | अस्तित्व नहीं | खेदरी | हैमा |
| उत्तरगांधारा | अस्तित्व नहीं | खेदरी | हैमा |
| उत्तरगांधारा | माना है। | सुरा | कर्पिदनी |
| सुष्ठुतरआयामा | नादावती | ||
| उत्तरायता कोटिमा | विशाला | बार्हती |
प्रस्तुत चार्ट से मूर्च्छनाओं के नामों में कितना भेद है, वह स्पष्ट हो जाता है।
नारदीशिक्षा में जो 21 मूर्च्छनाएं बताई गई है उनमें सात का सम्बन्ध देवताओं से, सात का पितरों से और सात का ऋषियों से है। शिक्षाकार के अनुसार मध्यमग्रामीय मूर्च्छनाओं का प्रयोग यक्षों द्वारा, षड्जग्रामीय मूर्च्छनाओं का ऋषियों तथा लौकिक गायकों द्वारा तथा गान्धार ग्रामीय मूर्च्छनाओं का प्रयोग गन्धर्वों द्वारा होता है।
इस आधार पर मूर्च्छनाओं, के तीन प्रकार होते हैं-देवमूर्च्छनाएं, पितृमूर्च्छनाएं और ऋषिमूर्च्छनाएं।
20. गीत (सू. 48)
दशांशलक्षणों से लक्षित स्वरसन्निवेश, पद, ताल एवं मार्ग-इन चार अंगों से युक्त गान 'गीत' कहलाता है।
21, 22. गीत के छह दोष, गीत के आठ गुण (सू. 48)
नारदीशिक्षा में गीत के दोषों और गुणों का सुन्दर विवेचन प्राप्त होता है। उसके अनुसार दोष चौदह और गुण दस हैं। वे इस प्रकार हैं-
चौदह दोष-
शंकित, भीत, उद्धृष्ट, अव्यक्त, अनुनासिक, काकस्वर, शिरोगत, स्थानवर्जित, विस्वर, विरस, विश्लिष्ट, विषमाहत, व्याकुल तथा तालहीन।
प्रस्तुत सूत्रगत छह दोषों का समावेश इनमें हो जाता है-
भीत-भीत ताल-वर्जित-तालहीन
द्रुत-विषमाहत काकस्वर-काकस्वर
ह्रस्व-अव्यक्त अनुनास-अनुनासिक
दस गुण-
रक्त, पूर्ण, अलंकृत, प्रसन्न, व्यक्त, विकृष्ट, श्लक्ष्ण, सम, सुकुमार और मधुर।
नारदीशिक्षा के अनुसार इन दस गुणों की व्याख्या इस प्रकार है-
1. रक्त-जिसमें वेणु तथा वीणा के स्वरों का गानस्वर के साथ सम्पूर्ण सामंजस्य हो।
2. पूर्ण-जो स्वर और श्रुति से पूरित हो तथा छन्द, पाद और अक्षरों के संयोग से सहित हो।
3. अलंकृत-जिसमें उर, सिर और कण्ठ-तीनों का उचित प्रयोग हो।
4. प्रसन्न-जिसमें गद्गद् आदि कण्ठ दोष न हो तथा जो नि:शंकतायुक्त हो।
5. व्यक्त-जिसमें गीत के पदों का स्पष्ट उच्चारण हो, जिससे कि श्रोता स्वर, लिंग, वृत्ति, वार्तिक, वचन, विभक्ति आदि अंगों को स्पष्ट समझ सके।
6. विकृष्ट-जिसमें पद उच्चस्वर से गाए जाते हों।
7. श्लक्ष्ण-जिसमें ताल की लय आद्योपान्त समान हो।
8. सम-जिसमें लय की समरसता विद्यमान हो।
9. सुकुमार-जिसमें स्वरों का उच्चारण मृदु हो।
10. मधुर-जिसमें सहजकण्ठ से ललित पद, वर्ण और स्वर का उच्चारण हो।
प्रस्तुत सूत्र में आठ गुणों का उल्लेख है। उपर्युक्त दस गुणों में से सात गुणों के नाम प्रस्तुत सूत्रगत नामों के समान हैं। अविधष्ट नामक गुण का नारदीशिक्षा में उल्लेख नहीं है। अभयदेवकृत वृत्ति की व्याख्या का उल्लेख हम अनुवाद में दे चुके हैं। यह अन्वेषणीय है कि वृत्तिकार ने ये व्याख्याएं कहां से ली थी।
23. सम (सू. 48)
जहां स्वर-ध्वनि को गुरु अथवा लघु न कर आद्योपान्त एक ही ध्वनि में उच्चारित किया जाता है, वह 'सम' कहलाता है।
24. पदबद्ध (सू. 48)
इसे निबद्धपद भी कहा जाता है। पद दो प्रकार का है-निबद्ध और अनिबद्ध। अक्षरों की नियत संख्या, छन्द तथा यति के नियमों से नियन्त्रित पदसमूह 'निबद्ध-पद' कहलाता है।
25. छन्द (सू. 48)
तीन प्रकार के छन्द की दूसरी व्याख्या इस प्रकार है-
• सम-जिसमें चारों चरणों के अक्षर समान हों।
• अर्द्धसम-जिसमें पहले और तीसरे तथा दूसरे और चौथे चरण के अक्षर समान हों।
• सर्वविषम-जिसमें सभी चरणों के अक्षर विषम हों।
26. तन्त्रीसम (सू. 48)
अनुयोगद्वार में इसके स्थान पर अक्षरसम है। जहां दीर्घ, ह्रस्व, प्लुत और सानुनासिक अक्षर के स्थान पर उसके जैसा ही स्वर गाया जाए, उसे अक्षरसम कहा जाता है।
27. तालसम (सू. 48)
दाहिने हाथ से ताली बजाना 'काम्या' है। बाएं हाथ से ताली बजाना 'ताल' और दोनों हाथों से ताली बजाना 'सनिपात' है।
28. पादसम (सू. 48)
अनुयोगद्वार में इसके स्थान पर 'पदसम' है।
29. लयसम (सू. 48)
तालक्रिया के अनन्तर (अगली तालक्रिया से पूर्ण तक) किया जाने वाला विश्राम लय कहलाता है।
30. ग्रहसम (सू. 48)
इसे समग्रह भी कहा जाता है। ताल में सम, अतीत और अनागत-ये तीन ग्रह हैं। गीत, वाद्य और नृत्य के साथ होने वाला ताल का आरम्भ अवपाणि या समग्रह, गीत आदि के पश्चात् होने वाला ताल आरम्भ अवपाणि या अतीतग्रह तथा गीत आदि से पूर्व होने वाला ताल या प्रारम्भ उपरिपाणि या अनागतग्रह कहलाता है। सम, अतीत और अनागत ग्रहों में क्रमश: मध्य, द्रुत और विलंबित लय होता है।
31. तालों (सू. 48)
इसका अर्थ है-स्वर-विस्तार, एक प्रकार की भाषा-जनक राग। ग्राम रागों के आलाप-प्रकार भाषा कहलाते हैं।
32. कायक्लेश (सू. 49)
कायक्लेश बाह्य तप का पांचवां प्रकार है। इसका अर्थ जिस किसी प्रकार से शरीर को कष्ट देना नही है, किन्तु आसन तथा देह-मूर्च्छा विसर्जन की कुछ प्रक्रियाओं से शरीर को जो कष्ट होता है, उसका नाम कायक्लेश है। प्रस्तुत सूत्र में इसके सात प्रकार निर्दिष्ट हैं। ये सब आसन में सम्बन्धित हैं। उत्तराध्ययन में भी कायक्लेश की परिभाषा आसन के सन्दर्भ में की गई है। औपपातिक सूत्र में आसनों के अतिरिक्त सूर्य की आतापना, सर्दी में वस्त्रविहीन रहना, शरीर को न खुजलाना, न थूकना तथा शरीर का परिकर्म और विभूषा न करना-ये भी कायक्लेश के प्रकार बतलाए गए हैं।
1. स्थानायतिक-कायोत्सर्ग में स्थिर होना।
2. उत्कुटकासन-दोनों पैरों को भूमि पर टिकाकर दोनों पुतों को भूमि से न छुहाते हुए जमीन पर बैठना। इसका प्रभाव वीर्यग्रन्थियों पर पड़ता है और वह ब्रह्मचर्य की साधना में बहुत फलदायी है।
3. प्रतिमास्थायी-भिक्षुप्रतिमाओं की विविध मुद्राओं में स्थित रहना। देखे दशाश्रुतस्कन्ध दशा सात।
4. वीरासनिक-बद्धपद्मासन की भांति दोनों पैरों को रख हाथों को पद्मासन की तरह रखकर बैठना। आचार्य अभय-देवसूरि ने सिंहासन पर बैठकर उसे निकाल देने पर जो मुद्रा होती है, उसे वीरासन माना है। इसमें घैर्य, सन्तुलन और कष्टसहिष्णुता का विकास होता है।
5. नैषद्यिक-इसका अर्थ है बैठकर किए जाने वाले आसन। स्थानांग 5/50 में निषद्या के पांच प्रकार बतलाए हैं-
1. उत्कुटुका-(पूर्ववत्)
2. गोदोहिका-घुटनों को ऊंचा रखकर पंजों के बल पर बैठना तथा दोनों हाथों को दोनों साथलों पर टिकाना।
3. समपादपुता-दोनों पैरों और पुतों को समरेखा में भूमि से सटाकर बैठना।
4. पर्यङ्का-जिनप्रतिमा की भांति पद्मासन में बैठना।
5. अर्द्धपर्यङ्का-एक पैर को ऊरु पर टिकाकर बैठना।
6. दण्डायतिक-दण्ड की तरह सीधे लेटकर दोनों पैरों को परस्पर सटाकर दोनों हाथों को दोनों पैरों से सटाना। इससे दैहिक प्रवृत्ति और स्नायविक तनाव का विसर्जन होता है।
7. लगंडशायी-भूमि पर सीधे लेटकर लकुट की भांति एडियों और सिर को भूमि से सटाकर शरीर को ऊपर उठाना। इससे कटि के स्नायुओं की शुद्धि और उदर-दोषों का शमन होता है।
विशेष विवरण के लिए देखें-उत्तरज्झयणाणि भाग 2, अध्ययन 30, श्लोक 27 का टिप्पण।
33. कुलकर (सू. 62)
सुदूर अतीत में भगवान् ऋषभ के पहले यौगलिक व्यवस्था चल रही थी। उसमें न कुल था, न वर्ग और न जाति। उस समय एक युगल ही सब कुछ होता था। काल के परिवर्तन के साथ यह व्यवस्था टूटने लगी तब 'कुल' व्यवस्था का विकास हुआ। इस व्यवस्था में लोग 'कुल' के रूप में संगठित होकर रहने लगे। प्रत्येक कुल का एक मुखिया होता उसे 'कुलकर' कहा जाता। वह कुल का सर्वेसर्वा होता और उसे व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधी को दण्ड देने का अधिकार भी होता था। उस समय मुख्य कुलकर सात हुए थे, जिनके नाम प्रस्तुत सूत्र में दिए गए हैं। इनका विस्तार से वर्णन आवश्यकनिर्युक्ति गाथा 152-169 में हुआ है।
देखें-स्थानांग 10/143, 144 का टिप्पण।
34. दंडनीति (सू. 66)
प्रथम तीन दंडनीतियां कुलकरों के समय में प्रवर्तमान थीं। पहले और दूसरे कुलकर के समय में 'हाकार', तीसरे और चौथे कुलकर के समय में छोटे अपराध में 'हाकार' और बड़े अपराध में 'माकार' दंडनीति प्रचलित थी। पांचवें छठे और सातवें कुलकरों के समय में छोटे अपराध के लिए हाकार, मध्यम अपराध के लिए माकार और बड़े अपराध के लिए धिक्कार दंडनीति प्रचलित थी। शेष चार चक्रवर्ती भरत के समय में प्रवर्तित हुई। एक अभिमत यह भी है कि अन्तिम चारों में से प्रथम दो-परिभाषा और मंडलबंध- भगवान् ऋषभ ने प्रवर्तित की और अन्तिम दो चक्रवर्ती भरत के माणवकनिधि से उत्पन्न हुई तथा वे चारों भरत के शासनकाल में प्रचलित रही। आवश्यक हारिभद्रीय वृत्ति में चारों दंडनीतियों को भरत द्वारा ही प्रवर्तित माना है। यह भी माना गया है कि बंध-बेड़ी का प्रयोग और घात-डंडे का प्रयोग ऋषभ के राज्य में प्रवृत्त हुए तथा मृत्युदंड भरत के राज्य से चला।
35, 36. (सू. 67, 68)
प्रस्तुत दो सूत्रों में चक्रवर्ती के सात एकेन्द्रिय रत्न और सात पञ्चेन्द्रिय रत्नों का उल्लेख है।
इन्हें रत्न इसलिए कहा गया है कि ये अपनी-अपनी जाति के सर्वोत्कृष्ट होते हैं।
चक्र आदि सात रत्न पृथ्वीकाय के जीवों के शरीर से बने हुए होते हैं। इसलिए इन्हें एकेन्द्रिय कहा जाता है। इन सातों का प्रमाण इस प्रकार है-चक्र, छत्र और दंड-ये तीनों व्याम तुल्य है-तिरछे फैलाएं हुए दोनों हाथों की अंगुलियों के अंतराल जितने बड़े हैं। चर्म दो हाथ लम्बा होता है। असि बत्तीस अंगुल का, मणि चार अंगुल लम्बा और दो अंगुल चौड़ा होता है तथा काकिणी की लम्बाई चार अंगुल होती है। इन रत्नों का मान तत्-तत् चक्रवर्ती की अपनी-अपनी अंगुल के प्रमाण से है।
इसमें चक्र, छत्र, दंड और असि की उत्पत्ति चक्रवर्ती की आयुधशाला में तथा चर्म, मणि और काकिणी की उत्पत्ति चक्रवर्ती के श्रीघर में होती है।
सेनापति, गृहपति, वर्द्धकि और पुरोहित-ये चार पुरुषरत्न हैं। इनकी उत्पत्ति चक्रवर्ती की राजधानी में होती है।
अश्व और हस्ती-ये दो तिर्यञ्च पञ्चेन्द्रिय रत्न हैं। इनकी उत्पत्ति वैताढ्यगिरि की उपत्यका में होती है।
स्त्री रत्न की उत्पत्ति उत्तरदिशा की विद्याधर श्रेणी में होती है।
प्रवचनसारोद्धार में इन चौदह रत्नों की व्याख्या इस प्रकार है-
1. सेनापति-यह दलनायक होता है तथा गंगा और सिन्धु नदी के पार वाले देशों को जीतने में बलिष्ठ होता है।
2. गृहपति-चक्रवर्ती के गृह की समुचित व्यवस्था में तत्पर रहने वाला। इसका काम है शाली आदि सभी धान्यों, सभी प्रकार के फलों और सभी प्रकार की शाक-सब्जियों का निष्पादन करना।
3. पुरोहित-ग्रहों की शांति के लिए उपक्रम करने वाला।
4. हाथी-अत्यन्त वेग और महान् पराक्रम से युक्त।
5. घोड़ा-अत्यन्त वेग और महान् पराक्रम से युक्त।
6. वर्धकी-गृह, निवेश आदि के निर्माण का कार्य करने वाला। यह तमिस्रगुहा में उन्मग्नजला और निमग्नजला- इन दो नदियों को पार करने के लिए सेतु का निर्माण करता है। चक्रवर्ती की सेना इन्हीं सेतुओं से नदी पार करती है।
7. स्त्री-अत्यन्त अद्भुत काम-जन्य सुख को देने वाली होती है।
8. चक्र-सभी आयुधों में श्रेष्ठ तथा दुर्दम शत्रु पर विजय पाने में समर्थ।
9. छत्र-यह चक्रवर्ती के हाथ का स्पर्श पाकर बारह योजन लम्बा-चौड़ा हो जाता है। यह विशिष्ट प्रकार से निर्मित, विविध धातुओं से समलंकृत, विविध चिह्नों से मंडित तथा धूप, हवा, वर्षा से बचाने मे समर्थ होता है।
10. चर्म-बारह योजन लम्बे चौड़े छत्र के नीचे प्रात:काल में बोए गए शाली आदि बीजों को मध्याह्न में उपभोग योग्य बनाने में समर्थ।
11. मणि-यह वैडूर्यमय, तीन कोने और छह अंश वाला होता है। यह छत्र और चर्म-इन दो रत्नों के बीच स्थित होता है। यह बारह योजन में विस्तृत चक्रवर्ती की सेना में सर्वत्र प्रकाश बिखेरता है। जब चक्रवर्ती तमिस्रगुहा और खंडप्रपात गुहा में प्रवेश करता है तब उसके हस्तिरत्न के शिर के दाहिनी ओर इस मणि को बांध दिया जाता है। तब बारह योजन तक तीनों दिशाओं में दोनों पार्श्वो में तथा आगे इनका प्रकाश फैलता है। इसको हाथ या सिर पर बांधने से देव, तिर्यञ्च और मनुष्य द्वारा कृत सभी प्रकार के उपद्रव तथा रोग नष्ट हो जाते हैं। इसको सिर पर या शरीर के किसी अंग-उपांग पर धारण कर संग्राम में जाने से किसी भी शस्त्र-अस्त्र से वह व्यक्ति अवध्य और सभी प्रकार के भयों से मुक्त होता है। इस मणिरत्न को अपनी कलाई पर बांध कर रखने वाले व्यक्ति का यौवन स्थिर रहता है तथा उसके केश और नख भी बढ़ते-घटते नहीं।
12. काकिणी-यह आठ सौवर्णिक प्रमाण का होता है। यह चारों ओर से सम तथा विष को नष्ट करने में समर्थ होता है। जहां चांद, सूरज, अग्नि आदि अंधकार को नष्ट करने में समर्थ नहीं होते, वैसी तमिस्रगुहा में यह काकिणी रत्न अन्धकार को समूल नष्ट कर देता है। इसकी किरणें बारह योजन तक फैलती है। यह सदा चक्रवर्ती के स्कंधावार में स्थापित रहता है। इसका प्रकाश रात को भी दिन बना देता है। इसके प्रभाव से चक्रवर्ती द्वितीय अर्धभरत को जीतने के लिए सारी सारी सेना के साथ तमिस्रगुहा में प्रवेश करता है।
13. खड्ग (असि)-संग्राम भूमि में इसकी शक्ति अप्रतिहत होती है। इसका वार खाली नहीं जाता।
14. दंड-यह वज्रमय होता है। इसकी पांचों लताएं रत्नमय होती है और यह सभी शत्रुओं की सेनाओं को नष्ट करने में समर्थ होता है। यह चक्रवर्ती के स्कंधावार में जहां कहीं विषमता होती है, उसे सम करता है और सर्वत्र शांति स्थापित करता है। यह चक्रवर्ती के सभी मनोरथों को पूरा करता है तथा उसके हितों को साधता है। यह दिव्य और अप्रतिहत होता है। विशेष प्रयत्न से इसका प्रहार करने पर यह हजार योजन तक नीचे जा सकता है।
37. आयुष्य-भेद (सू. 72)
षट्प्राभृत में आयु:क्षय के कई कारण माने है-
1. विष का सेवन 2. वेदना 3. रक्तक्षय 4. भय 5. शस्त्र 6. भूत, पिशाच आदि से ग्रस्त 7. संक्लेश 8. आहार का निरोध 9. श्वासोच्छ्वास का निरोध
इनके अतिरिक्त-
1. हिम-अत्यधिक ठंड 2. अग्नि 3. जल 4. ऊंचे पर्वत से गिरना 5. ऊंचे वृक्ष से गिरना 6. रसों या विधाओं का अविधिपूर्वक सेवन।
ये भी अपमृत्यु के कारण होते हैं।
38. अर्हत् मल्ली (सू. 75)
आवश्यकनिुर्यक्ति के अनुसार मल्लीनाथ के साथ तीन सौ पुरुष प्रव्रजित हुए थे। स्थानांग में भी इनके साथ तीन सौ पुरुषों के प्रव्रजित होने का ही उल्लेख है।
स्थानांग की वृत्ति में अभयदेवसूरि ने 'मल्लिजिन:-स्त्रीशतैरपित्रिभि:'-मल्ली के साथ तीन सौ स्त्रियों के प्रव्रजित होने की भी बात स्वीकार की है।
आवश्यकनिर्युक्ति गाथा 224 की दीपिका में मल्लीनाथ के साथ तीन सौ पुरुष और स्त्रियों-छह सौ व्यक्तियों के प्रव्रजित होने का ही उल्लेख है।
प्रवचनसारोद्धार के वृत्तिकार का अभिमत भी यही है।
प्रस्तुत सूत्र में मल्ली के अतिरिक्त छह प्रधान व्यक्तियों के नाम गिनाए गए हैं। वे सब मल्ली के पूर्वभव के साथी थे और वे सब साथ-साथ दीक्षित भी हुए थे। प्रस्तुत भव में भी वे मल्लि के साथ दीक्षित होते हैं। वे मल्लि के साथ प्रव्रजित होने वाले तीन सौ पुरुषों में से ही थे। वे विशेष व्यक्ति थे तथा मल्ली के पूर्वभव के साथी थे, अत: उसका पृथक् उल्लेख किया गया हैॅ। उन सबका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
1. मल्ली-विदेह जनपद की राजधानी मिथिला में कुंभ नाम का राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम प्रभावती था। उसने एक पुत्री को जन्म दिया। माता-पिता ने उसका नाम मल्ली रखा। वह जब लगभग सौ वर्ष की हुई तब एक दिन उसने अवधिज्ञान से अपने पूर्वभव के छह मित्रों की उत्पत्ति के विषय में जाना और उनको प्रतिबोध देने के लिए एक उपाय ढूढ़ा। उसने अपने घर के उपवन में अपना सोने का एक गोला प्रतिबिम्ब बनाया। उसके मस्तक में एक छिद्र रखा गया था। वह उस छिद्र में प्रतिदिन अपने भोजन का एक ग्रास डाल देती और उस छिद्र को ढंक देतीं।
2. राजा प्रतिबुद्धि-साकेत नगरी में प्रतिबुद्धि राजा राज्य करता था। एक बार वह पद्मावती देवी द्वारा किये जाने वाले नागयज्ञ में भाग लेने गया और वहां अपूर्व श्रीदामगंडक (माला) को देखकर अतिविस्मित हुआ और अपने अमात्य से पूछा-'क्या तुमने पहले कहीं ऐसी माला देखी है?' अमात्य ने कहा-'देव! विदेह राजा की कन्या मल्ली के पास जो दामगंडक है, उसके लक्षांश से भी यह तुलनीय नहीं होती।' राजा ने पुन: पूछा-'बताओ वह कैसी है' अमात्य ने कहा-'राजन्! उस जैसी दूसरी है ही नहीं, तब भला मैं कैसे बताऊं कि वह कैसी है?
राजा का मन विस्मय से भर गया। उसका सारा अध्यवसाय मल्ली की ओर लग गया और उसने विवाह का प्रस्ताव देकर अपने दूत को मिथिला की ओर प्रस्थान कराया।
3. राजा चन्द्रच्छाय-चम्पा नगरी में चन्द्रच्छाय नाम का राजा राज्य करता था। वहां अर्हन्नक नाम का एक समुद्र-व्यापारी रहता था। एक बार वह लम्बी सामुद्रिक यात्रा से निवृत्त हो अपने नगर में आया और दो दिव्य कुंडल राजा को भेंट देने राजसभा में गया। राजा ने पूछा-'तुम लोग अनेक-अनेक देशों में घूमते हो। वहां तुमने कहीं कुछ आश्चर्य देखा है।' अर्हन्नक ने कहा-स्वामिन्! इस बार सामुद्रिक यात्रा में एक देव ने हमको धर्म से विचलित करने के लिए अनेक उपसर्ग उत्पन्न किए। हम धर्म पर अडिग रहे। देव ने विविध प्रकार से प्रयास किया, परन्तु वह हमें विचलित करने में असफल रहा तब उसने प्रसन्न होकर हमें दो कुंडल युगल दिये। हम जब मिथिला में गए तब वे कुंडल युगल हमने राजा कुंभ को उपहार रूप दिया। उसने अपने हाथों से मल्ली को वे कुंडल पहनाए। उस कन्या को देख हम अत्यन्त विस्मित हुए। ऐसा रूप और लावण्य हमने अन्यत्र कहीं नहीं देखा।'
राजा ने यह सुना और मल्ली कन्या को पाने के लिए छटपटा उठा। उसने अपने दूत मिथिला की ओर प्रस्थान कराया।
4. राजा रुक्मी-श्रावस्ती नगरी में रुक्मीराज नाम का राजा राज्य करता था। उसकी पुत्री का नाम सुबाहु था। एक बार उसके चातुर्मासिक मज्जनक महोत्सव के समय राजा ने नगर के चौराहे पर एक सुन्दर मंडप बनवाया और उस दिन वह वहीं बैठा रहा। कन्या सुबाहु सज्जित होकर अपने पिता को वन्दन करने वहां आई। राजा ने उसे गोद में बिठा लिया और उसके रूप-लावण्य को अत्यन्त गौर से देखने लगा। उसने वर्षधर से पूछा-'क्या अन्य किसी कन्या का ऐसा मज्जनक महोत्सव कहीं देखा है?' उसने कहा-'राजन्! जैसा मज्जनक महोत्सव मल्ली कन्या का देखा है, उसकी तुलना में यह कुछ नहीं है। उसकी रमणीयता का यह लक्षांश भी नहीं है।'
राजा ने मल्ली का वरण करने के लिए अपने दूत के साथ विवाह का प्रस्ताव भेजा। दूत मिथिला की ओर चल पड़ा।
5. राजा शंख-एक बार कन्या मल्ली के कुंडलों की संधि टूट गई। उसे जोड़ने के लिए महाराज कुंभ ने स्वर्णकारों को बुलाया और कुंडलों को ठीक करने के लिए कहा। स्वर्णकार उन्हें ठीक करने में असमर्थ रहे। राजा ने उन्हें देश-निकाला दे दिया। वे स्वर्णकार वाणारसी के राजा शंखराज की शरण में आए। राजा ने उनके देश-निष्काशन का कारण पूछा। उन्होंने सारा वृतान्त कह सुनाया। राजा ने पूछा-'मल्ली कन्या कैसी है?' उन्होंने उसके रूप और लावण्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राजा मल्लि में आसक्त हो गया। उसने विवाह का प्रस्ताव देकर अपने दूत को मिथिला की ओर भेजा।
6. राजा अदीनशत्रु-एक बार मल्लीकुमारी के छोटे भाई मल्लदिन्न ने अपनी अन्त:पुर की चित्रशाला को चित्रकारों से चित्रित कराया। उन चित्रकारों में एक युवक चित्रकार था। उसे चित्रकला में विशेष लब्धि प्राप्त थी। एक बार उसने परदे के भीतर बैठी हुई मल्ली का अंगूठा देख लिया। उस अंगूठे के आकार के आधार पर उसने मल्ली का पूरा चित्र चित्रित कर डाला। कुमार मल्लदिन्न अन्त:पुर की चित्रशाला में पहुंचा और विविध प्रकार के चित्रों को देख विस्मय से भर गया। देखते-देखते उसने मल्ली का रूप देखा। उसे साक्षात् मल्लीकुमारी समझकर सोचा-'अहो! यह तो मेरी बड़ी बहिन मल्ली है। मैंने यहां आकर इसका अविनय किया है।' वह अत्यन्त लज्जित हो, एक ओर जाने लगा। जो धाय माता वहां उपस्थित थी, उसने कहा-'कुमार! यह तो आपके भगिनी का चित्र-मात्र है।' यह सुनकर कुमार स्तंभित सा रह गया। अस्थान पर ऐसे चित्र को चित्रित करने के कारण उसने चित्रकार के वध का आदेश दे दिया। चित्रकारों का मन बहुत दु:खी हुआ। उन्होंने उसे छोड़ने के लिए कुमार से प्रार्थना की। किन्तु कुमार ने उसकी छेनी को तोड़कर उसे देश से निष्कासित कर डाला।
वह युवा चित्रकार हस्तिनागपुर के राजा अदीनशत्रु की शरण में चला गया। राजा ने उसके आगमन का कारण पूछा। उसने सारी घटना कह सुनाई।
राजा ने अपने दूत को विवाह का प्रस्ताव देकर मिथिला की ओर भेजा।
7. राजा जितशत्रु-एक बार चोक्षा नाम की परिव्राजिका मल्ली के भवन में आई। वह दानधर्म और शौचधर्म का निरूपण करती थी। मल्ली ने उसे पराजित कर दिया। परिव्राजिका कुपित होकर कांपिल्यपुर के राजा जितशत्रु की शरण में चली गई। राजा ने कहा-'तुम देश-देशांतरों में घूमती हो। क्या कहीं तुमने हमारे अन्त:पुर की रानियों के सदृश रूप और लावण्य देखा है? उसने कहा- महाराज! मल्ली कन्या के समक्ष आपकी सभी रानियां फीकी लगती हैं। ये सब उसके पद-नख से भी तुलनीय नहीं है।
राजा मल्ली को पाने अधीर हो उठा। उसने भी अपना दूत वहां भेज दिया।
इस प्रकार साकेत, चम्पा, श्रावस्ती, वाणारसी, हस्तिनापुर और कांपिल्य के राजाओं के दूत मिथिला पहुंचे और अपने-अपने महाराजा के लिए मल्ली की याचना की। राजा कुम्भ ने उन्हें तिरस्कृत कर नगर से निकाल दिया।
वे छहों दूत अपने-अपने स्वामी के पास आए और सारी घटना कह सुनाई। छहों राजाओं ने अत्यन्त कुपित होकर मिथिला की ओर प्रस्थान कर दिया।
राजा कुंभ ने यह सुना और वह अपनी सेना को सज्जित कर सीमा पर जा बैठा। युद्ध प्रारंभ हुआ। छहों राजाओं की सेना के समक्ष राजा कुम्भ की सेना ठहर नहीं सकी। वह हार गया। तब मल्ली ने गुप्त रूप से छहों राजाओं के पास एक-एक व्यक्ति को भेजकर यह कहलाया कि- आपको मल्ली वरण करना चाहती है। छहों राजा नगर में आए और उसी उद्यान में ठहरे वहां मल्ली की प्रतिमा स्थित थी। मल्ली की प्रतिमा को देख वे अत्यन्त आसक्त हो गए और निर्निमेष दृष्टि से उसे देखने लगे। मल्लीकुमारी वहां आई और प्रतिमा के शिर पर दिए ढक्कन को उठाया। उससे दुर्गंध फूटने लगी। सभी नाक बंद कर दूर जा बैठे। मल्ली उनके समक्ष आकर बोली-'अरे! आपने नाक क्यों बंद कर डाला है?' उन्होंने कहा-'दुर्गंध फूट रही है।' मल्ली ने पुद्गलों के परिणाम की ओर उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्हें कामभोगों में आसक्त न होने के लिए प्रेरित किया।
सभी को जातिस्मृति उत्पन्न हुई। सभी प्रव्रज्या के लिए तैयार हुए। मल्ली ने कहा-'आप अपने-अपने राज्य में जाकर राज्य की व्यवस्था कर मेरे पास आएं।' सबने यह स्वीकार किया। पश्चात् मल्लीकुमारी छहों राजाओं को राजा कुंभ के पास ले आई और उन्हें कुंभ के चरणों में प्रणत कर विसर्जित किया। 'अन्त में पोष शुक्ला एकादशी को कुमारी मल्ली इन छहों राजाओं के साथ तथा नन्द और नंदिमित्र आदि नागवंशीय कुमारों तथा तीन सौ पुरुषों और तीन सौ स्त्रियों के साथ दीक्षित हुई।
वृत्तिकार का अभिमत है कि मल्ली को केवलज्ञान उत्पन्न होने के बाद उसने इन सबको दीक्षित किया था।
वृत्तिकार के इस अभिमत का आधार क्या है, वह अन्वेष्टव्य है।
39. उपकरण की विशेषता (सू. 81)
आचार्य और उपाध्याय के सात अतिशेष होते हैं, उनमें छठा है उपकरण-अतिशेष। इसका अर्थ है-अच्छे और उज्ज्वल वस्त्र और उपकरण रखना। यह पुष्ट परंपरा रही है कि आचार्य और रोगी साधु के वस्त्र बार-बार धोने चाहिए। क्योंकि आचार्य के वस्त्रन धोने से लोगों अवज्ञा होती है और रोगी के वस्त्र न धोने से उसे अजीर्ण आदि रोग उत्पन्न होते हैं।
देखे 5/166 का टिप्पण।
40-41 (सू. 82-83)
समवायांग में संयम और असंयम के सतरह-सतरह प्रकार बतलाए गए हैं। उनमें से यहां सात-सात प्रकारों का निर्देश है।
42-44. (सू. 84-89)
प्रस्तुत सूत्रों में-आरंभ, संरंभ और समारंभ-इन तीन शब्दों का उल्लेख है। ये क्रमबद्ध नहीं है। इनका क्रम है-संरंभ, समारंभ और आरंभ। वृत्तिकार ने इनका अर्थ इस प्रकार किया है-
आरम्भ-वध।
संरंभ-वध का संकल्प।
समारंभ-परिताप।
उत्तराध्ययन 24/20-25 तथा तत्त्वार्थ 6/8 में इनका क्रमबद्ध उल्लेख है।
तत्त्वार्थवार्तिक में इनकी व्याख्या इस प्रकार है-
संरंभ-प्रवृत्ति का संकल्प।
समारंभ-प्रवृत्ति के लिए साधन-सामग्री को जुटाना।
आरंभ-प्रवृत्ति का प्रारंभ।
45. (सू. 90)
तीसरे स्थान (सूत्र 125) में शाली, ब्रीहि आदि कुछ धान्यों के योनि-विच्छेद का निरूपण किया है। प्रस्तुत सूत्र में उन धान्यों का निरूपण है जिनका योनि-विच्छेद सात वर्णों के पश्चात् होता है।
देखें-3/125 का टिप्पण।
46. (सू. 101)
समवायांग 77/3 में गर्दतोय ओर तुषित-दोनों के संयुक्त परिवार की संख्या सतहत्तर हजार बतलाई है। प्रस्तुत सूत्र से वह भिन्न है।
देखें-समवायांग 77/3 का टिप्पण।
47. श्रेणियां (सू. 112)
श्रेणी का अर्थ है-आकाश प्रदेश की वह पंक्ति जिसके माध्यम से जीव और पुद्गलों की गति होती है। जीव और पुद्गल श्रेणी के अनुसार ही गति करते हैं-एक स्थान से दूसरे स्थान में जाते हैं। श्रेणियां सात हैं-
1. ऋजु-आयता-जब जीव और पुद्गल ऊंचे लोक से नीचे लोक में और नीचे लोक से ऊंचे लोक में जाते हुए सम-रेखा में गति करते हैं, कोई घुमाव नहीं लेते, उस मार्ग को ऋजु-आयात (सीधी और लंबी) श्रेणी कहा जाता है। इस गति में केवल एक समय लगता है।
2. एकतोवक्रा-आकाश प्रदेश की पंक्तियां-श्रेणियां-ऋजु ही होती हैं। उन्हें जीव या पुद्गल की घुमावदार गति-एक दिशा से दूसरी दिशा में गमन करने की अपेक्षा से वक्रा कहा गया है। जब जीव और पुद्गल ऋजु गति करते-करते दूसरी श्रेणी में प्रवेश करते हैं तब उन्हें एक घुमाव लेना होता है इसलिए उस मार्ग को 'एकतोवक्रा श्रेणी' कहा जाता है, जैसे-कोई जीव या पुद्गल नीचे लोक की पूर्व दिशा में च्युत होकर ऊंचे लोक की पश्चिम दिशा में जाता है तो पहले-पहल वह ऋजुगति के द्वारा ऊंचे लोक की पूर्व दिशा में पहुंचता है-समश्रेणी गति करता है। वहां से वह पश्चिम दिशा की ओर जाने के लिए एक घुमाव देता है।
3. द्वितोवक्रा-जिस श्रेणी में दो घुमाव लेने पड़ते हैं उसे 'द्वितोवक्रा' कहा जाता है। जब जीव ऊंचे लोक के अग्निकोण (पूर्व-दक्षिण) में मरकर नीचे लोक के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम) में उत्पन्न होता है तब वह पहले समय में अग्निकोण से तिरछी-गति कर नैऋृत कोण की ओर जाता है। दूसरे समय में वहां से तिरछा होकर वायव्य कोण की ओर जाता है। तीसरे समय में नीचे वायव्य कोण में जाता है। यह तीन समय की गति त्रसनाड़ी अथवा उसके बाहरी भाग में होती है। पुद्गल की गति भी इसी प्रकार होती है।
4. एकत:खहा-जब स्थावर जीव त्रसनाड़ी के बायें पार्श्व से उसमें प्रवेश कर उसके बायें या दाएं किसी पार्श्व में दो या तीन घुमाव लेकर नियत स्थान में उत्पन्न होता है। उसके त्रसनाड़ी के बाहर का आकाश एक ओर से स्पृष्ट होता है इसलिए इसे 'एकत:खहा' कहा जाता है। इसमें भी एकतोवक्रा द्वितोवक्रा श्रेणी की भांति वक्र गति होती है किन्तु त्रसनाड़ी की अपेक्षा से इसका स्वरूप उनसे भिन्न है। पुद्गल की गति भी इसी प्रकार की होती है।
5. द्वित:खहा-जब स्थावर जीव त्रसनाड़ी के किसी एक पार्श्व से उसमें प्रवेश कर उसके बाह्यवर्ती दूसरे पार्श्व में दो या तीन घुमाव लेकर नियत स्थान में उत्पन्न होता है, उसके त्रसनाड़ी के बाहर का दोनों ओर का आकाश स्पृष्ट होता है इसलिए उसे 'द्वित:खहा' कहा जाता है। पुद्गल की गति भी उसी प्रकार होती है।
6. चक्रवाला-इस आकार में जीव की गति नहीं होती, केवल पुद्गल की ही गति होती है।
7. अर्द्धचक्रवाला।
इन सात श्रेणियों का उल्लेख भगवती 25/3 और 34।1 में भी मिलता है। 34/1 में बताया गया है-ऋजु-आयत श्रेणी में उत्पन्न होने वाला जीव एक सामयिक विग्रहगति से उत्पन्न होता है। एकतोवक्रा श्रेणी में उत्पन्न होने वाला जीव द्वि-सामयिक विग्रहगति से उत्पन्न होता है। द्वितोवक्रा श्रेणी में उत्पन्न होने वाला जीव एक प्रतर में समश्रेणी में उत्पन्न होता है तो वह त्रि-सामयिक विग्रहगति करता है और यदि वह विश्रेणी में उत्पन्न होता है तो चतु:- सामयिक विग्रहगति करता है।
एक ओर से वक्र आदि आकारवाली प्रदेशों की पंक्तियां लोक के अन्त में स्थित प्रदेशों की अपेक्षा से है।
इन सातों श्रेणियों की स्थापना इस प्रकार है-
| श्रेणी | स्थापना |
|---|---|
| 1. ऋजु:आयत — | — |
| 2. एकतोवक्रा — | — |
| 3. द्वितोवक्रा — | — |
| 4. एकत:खहा — | — |
| 5. द्वित:खहा — | — 0- |
| 6. चक्रवाला — | 0 |
| 7. अर्द्धचक्रवाल— | C |
48. विनय (सू. 130)
विनय का एक अर्थ है-कर्म पुद्गलों का विनयन-विनाश करने वाला प्रयत्न। इस परिभाषा के अनुसार ज्ञान, दर्शन आदि को विनय कहा गया है क्योंकि उनके द्वारा कर्म पुद्गलों का नियमन होता है। विनय का दूसरा अर्थ है-भक्ति-बहुमान आदि करना। इस परिभाषा के अनुसार ज्ञान-विनय का अर्थ है-ज्ञान की भक्ति-बहुमान करना। तपस्या का पूर्णांग एवं व्यवस्थित निरूपण औपपातिक में मिलता है। वहां ज्ञान-विनय के पांच, दर्शन-विनय के दो, चारित्र-विनय के पाचं प्रकार बतलाए गए हैं। संख्या की असमानता के कारण वे यहां निर्दिष्ट नहीं हैं।
औपपातिक (सू0 40) में प्रशस्त और अप्रशस्त मन तथा वचन विनय के बारह-बारह प्रकार निर्दिष्ट हैं। किन्तु यहां संख्या नियमन के कारण उनके सात भेद प्रतिपादित हैं। कायविनय और लोकोपचार विनय के प्रकार दोनों के समान हैं।
49. प्रवचन-निन्हव (सू. 140)
दीर्घकालीन परंपरा में विचार-भेद अस्वाभाविक नहीं है। जैन परंपरा में भी ऐसा हुआ है। आमूलचूल विचार परिवर्तन होने पर कुछ साधुओं ने अन्य धर्म को स्वीकार किया, उनका यहां उल्लेख नहीं है। यहां उन साधुओं का उल्लेख है जिनका किसी एक विषय में, चालू परंपरा के साथ, मतभेद हो गया और वे वर्तमान शासन से पृथक् हो गए, किन्तु किसी अन्य धर्म को स्वीकार नहीं किया। इसलिए उन्हें अन्य धर्मी नहीं कहा गया, किन्तु जैन शासन के निह्नव, (किसी एक विषय का अपलाप करने वाले) कहा गया है। इस प्रकार के निह्नव सात हुए हैं। इनमें से दो भगवान् महावीर की कैवल्यप्राप्ति के बाद हुए हैं और शेष पांच निर्वाण के बाद। इनका अस्तित्व-काल भगवान् महावीर के कैवल्य प्राप्ति के चौदह वर्ष से निर्वाण के बाद 584 वर्ष तक का है। यह विषय आगम-संकलन काल में कल्पसूत्र से प्रस्तुत सूत्र में संक्रान्त हुआ है। उनका विवरण इस प्रकार है-
1. बहुतर-भगवान् महावीर के कैवल्यप्राप्ति के चौदह वर्ष पश्चात् श्रवास्ती नगरी में बहुतरवाद की उत्पत्ति हुई। इसके प्ररूपक आचार्य जमाली थे।
जमालि कुंडपुर नगर के रहने वोल थे। उनकी माता का नाम सुदर्शना था। वह भगवान् महावीर की बड़ी बहिन थीं। जमाली का विवाह भगवान् की पुत्री प्रियदर्शना के साथ हुआ।
वे पांच सौ पुरुषों के साथ भगवान् महावीर के पास दीक्षित हुए। उनके साथ-साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शना भी हजार स्त्रियों के साथ दीक्षित हुईं। जमाली ने ग्यारह अंग पढ़े। वे अनेक प्रकार की तपस्याओं से अपनी आत्मा को भावित कर विहार करने लगे।
एक बार वे भगवान् के पास आये और उनसे अलग विहार करने की आज्ञा मांगी। भगवान् मौन रहे। वे भगवान् को वन्दना कर अपने पांच सौ निर्ग्रन्थों को साथ ले अलग विहार करने लगे।
विहार करते-करते वे एकबार श्रावस्ती नगरी में पहुंचे। वहां तिन्दुक उद्यान के कोष्ठक चैत्य में ठहरे। तपस्या चालू थी। पारणा में वे अन्त:प्रान्त आहार का सेवन करते। उनका शरीर रोगाक्रान्त हो गया। पित्तज्वर से उनका शरीर जलने लगा। वे बैठे रहने में असमर्थ थे। एक दिन घोरतम वेदना से पीड़ित होकर उन्होंने अपने श्रमण-निर्ग्रन्थों को बुलाकर कहा-श्रमणों! बिछौना करो। वे बिछौना करने लगे। पित्त-ज्वर की वेदना बढ़ने लगी। उन्हें एक-एक पल भारी लग रहा था। उन्होंने पूछा-बिछौना कर लिया या किया जा रहा है।6 श्रमणों ने कहा-देवानुप्रिय! बिछौना किया नहीं, किया जा रहा है। यह सुन उनके मन में विचिकित्सा उत्पन्न हुई- भगवान् क्रियमाण को कृत कहते हैं। यह सिद्धान्त मिथ्या है। मैं प्रत्यक्ष देख रहा हूं कि बिछौना किया जा रहा है, उसे कृत कैसे माना जा सकता है? उन्होंने तात्कालिक घटना से प्राप्त अनुभव के आधार पर यह निश्चय किया-'क्रियमाण को कृत नहीं कहा जा सकता। जो सम्पन्न हो चुका है, उसे ही कृत कहा जा सकता है। कार्य की निष्पत्ति अंतिम क्षण में ही होती है, पहले-दूसरे आदि क्षणों में नहीं।' उन्होंने अपने निर्ग्रन्थों को बुलाकर कहा-भगवान महावीर कहते हैं-
'जो चल्यमान है वह चलित है, जो उदीर्यमाण है, वह उदीरित है और जो निर्जीर्यमाण है वह निर्जीर्ण है। किन्तु मैं अपने अनुभव के आधार पर कहता हूं कि यह मिथ्या सिद्धान्त है। यह प्रत्यक्ष घटना है कि बिछौना क्रियमाण है, किन्तु कृत नहीं है। वह संस्तीर्यमाण है, किन्तु संस्तृत नहीं है।'
कुछ निर्ग्रन्थ उनकी बात से सहमत हुए और कुछ नहीं हुए। उस समय कुछ स्थविरों ने उन्हें समझाने का प्रयत्न किया, परन्तु उन्होंने स्थविरों का अभिमत नहीं माना। कुछ श्रमणों को जमाली के निरूपण में विश्वास हो गया। वे उनके पास रहे। कुछ श्रमणों को उनके निरूपण में विश्वास नहीं हुआ वे भगवान् महावीर के पास चले गए।
साध्वी प्रियदर्शना भी वहीं (श्रावस्ती में) कुंभकार ढंक के घर में ठहरी हुई थी। वह जमाली के दर्शनार्थ आई। जमाली ने अपनी सारी बात उसे कही। उसने पूर्व अनुराग के कारण जमाली की बात मान ली उसने आर्याओं को बुलाकर उन्हें जमाली का सिद्धान्त समझाया और कुंभकार को भी उससे अवगत किया। कुंभकार ने मन ही मन सोचा-साध्वी के मन में शंका उत्पन्न हो गई है, किन्तु मैं शंकित नहीं होऊंगा। उसने साध्वी से कहा-मैं इस सिद्धान्त का मर्म नहीं समझ सकता।
एक बार साध्वी प्रिशदर्शना अपने स्थान पर स्वाध्याय -पौरुषी कर रही थी। ढंक ने एक अंगारा उस पर फेंका। साध्वी की संघाटी का एक कोना जल गया। साध्वी ने कहा-ढंक! मेरी संघाटी क्यों जला दी? तब ढंक ने कहा-'नहीं, संघाटी जली कहां है, वह जल रही है।' उसने विस्तार से 'क्रियमाण कृत' की बात समझाई। साध्वी प्रियदर्शना ने इसके मर्म को समझा और जमाली को समझाने गई। जमाली नहीं समझा, तब वह अपनी हजार साध्वियों तथा शेष साधुओं के साथ भगवान् की शरण में चली गई।
जमाली अकेले रह गए। वे चंपा नगरी में गए। भगवान् महावीर भी वहीं समवसृत थे। वे भगवान के समवसरण में गए और बोले-'देवानुप्रिय! आपके बहुत सारे शिष्य असर्वज्ञदशा में गुरुकुल से अलग हुए हैं, वैसे मैं नहीं हुआ हूं। मैं सर्वज्ञ होकर आपसे अलग हुआ हूं।' फिर कुछ प्रश्नोत्तर हुए। जमाली ने भगवान् की बातें सुनी, पर वे उन्हें अच्छी नहीं लगी। वे उठे और भगवान् से अलग चले गए और अन्त तक 'क्रियमाण कृत नहीं है'-इस सिद्धांत का प्रचार करते रहे।
बहुतरवादी द्रव्य की निष्पत्ति में दीर्घकाल की अपेक्षा मानते हैं। वे क्रियमाण को कृत नहीं मानते किन्तु वस्तु के निष्पन्न होने पर ही उसका अस्तित्व स्वीकार करते हैं।
2. जीवप्रादेशिक-भगवान् महावीर के कैवल्यप्राप्ति के सोलह वर्ष पश्चात् ऋषभपुर में जीवप्रादेशिकवाद की उत्पत्ति हुई।
एक बार ग्रामानुग्राम विचरण करते हुए आचार्यवसु राजगृह नगर में आए और गुणशील चैत्य में ठहरे। वे चौदहपूर्वी थे। उनके शिष्य का नाम तिष्यगुप्त था। वह उनसे आत्मप्रवाद-पूर्व पढ़ रहा था। उसमें भगवान् महावीर और गौतम का संवाद आया।
गौतम ने पूछा-भगवन्! क्या जीव के एक प्रदेश को जीव कहा जा सकता है?
भगवान्-नहीं!
गौतम-भगवन्! क्या दो, तीन यावत् संख्यात् प्रदेश को जीव कहा जा सकता है?
भगवान्-'नहीं। अखंड चेतन द्रव्य में एक प्रदेशन्यून को भी जीव नहीं कहा जा सकता है।'
यह सुन तिष्यगुप्त का मन शंकित हो गया। उसने कहा-'अंतिम प्रदेश के बिना शेष प्रदेश जीव नहीं है, इसलिए अंतिम प्रदेश ही जीव है।' गुरु ने उसे समझाया, परन्तु उसने अपना आग्रह नहीं छोड़ा, तब उसे संघ से अलग कर दिया।
अब तिष्यगुप्त अपनी बात का प्रचार करते हुए अनेक गांवों-नगरों में गये। अनेक व्यक्तियों को अपनी बात समझाई। एक बार वे आमलकल्पा नगरी में आये और अंबसालवन में ठहरे। उस नगर में मित्रश्री नाम का श्रमणोपासक रहता था। वह तथा दूसरे श्रावक धर्मोपदेश सुनने आए। तिष्यगुप्त ने अपनी मान्यता का प्रतिपादन किया। मित्रश्री ने जान लिया कि ये मिथ्या प्ररूपण कर रहे हैं। फिर भी वह प्रतिदिन प्रवचन सुनने आता रहा। एक दिन उसके घर में जीमनवार था। उसने तिष्यगुप्त को घर आने का निमन्त्रण दिया। तिष्यगुप्त भिक्षा के लिए गये, तब मित्रश्री ने अनेक प्रकार के खाद्य उनके सामने प्रस्तुत किए और प्रत्येक पदार्थ का एक-एक छोटा टुकड़ा उन्हें देने लगा। इसी प्रकार चावल का एक-एक दाना, घास का एक-एक तिनका और वस्त्र का एक-एक तार उन्हें दिया। तिष्यगुप्त ने मन ही मन सोचा कि यह अन्य सामग्री मुझे बाद में देगा। किन्तु इतना देने पर मित्रश्री तिष्यगुप्त के चरणों में वन्दन कर बोला-'अहो मैं धन्य हूं, कृतपुण्य हूं कि आप जैसे गुरुजनों का मेरे घर पर पादार्पण हुआ है।' इतना सुनते ही तिष्यगुप्त को क्रोध आ गया और वे बोले-'तुमने मेरा तिरस्कार किया है।' मित्रश्री बोला-'नहीं, मैं भला आपका तिरस्कार क्यों करता? मैंने आपके सिद्धान्त के अनुसार ही आपको भिक्षा दी है, भगवान् महावीर के सिद्धान्त के अनुसार नहीं। आप अंतिम प्रदेश को ही वास्तविक मानते है, दूसरे प्रदेशों को नहीं। अत: मैंने प्रत्येक पदार्थ का अंतिम भाग आपको दिया है, शेष नहीं।'
तिष्यगुप्त समझ गए। उन्होंने कहा-'आर्य! इस विषय में मैं तुम्हारा अनुशासन चाहता हूं।' मित्रश्री ने उन्हें समझा कर मूल विधि से भिक्षा दी।
तिष्यगुप्त सिद्धान्त के मर्म को समझ कर पुन: भगवान् के शासन में सम्मिलित हो गए।
जीव के असंख्य प्रदेश है। किन्तु जीव प्रादेशिक मतानुसारी जीव के चरम प्रदेश को ही जीव मानते हैं, शेष प्रदेशों को नहीं।
3. अव्यक्तिक-भगवान् महावीर के निर्वाण के 214 वर्ष पश्चात् श्वेतांबिका नगरी में अव्यक्तवाद की उत्पत्ति हुई। इसके प्रवर्तक आचार्य आषाढ़ के शिष्य थे।
श्वेतांबिका नगरी के पोसाल उद्यान में आचार्य आषाढ़ ठहरे हुए थे। वे अपने शिष्यों को योगाभ्यास कराते थे। उस गण में एकमात्र वे ही वाचनाचार्य थे।
एक बार आचार्य आषाढ़ को हृदयशूल उत्पन्न हुआ और वे उसी रोग से मर गए। मर कर वे सौधर्म कल्प के नलिनीगुल्म विमान में उत्पन्न हुए। उन्होंने अवधिज्ञान से अपने मृत शरीर को देखा और देखा कि उनके शिष्य योग में लीन है तथा उन्हें आचार्य की मृत्यु की जानकारी भी नहीं है। तब देवरूप में आचार्य आषाढ नीचे आए और पुन: उन्होंने अपने मृत शरीर में प्रवेश कर दिया। तत्पश्चात् उन्होंने अपने शिष्यों को जागृत कर कहा-'वैरात्रिक करो।' शिष्यों ने वैसा ही किया। जब उनकी योग-साधना का क्रम पूरा हुआ तब आचार्य आषाढ़ देवरूप में प्रकट होकर बोले-'श्रमणों! मुझे क्षमा करे। मैंने असंयती होते हुए भी संयतात्माओं से वंदना करवाई है।' अपनी मृत्यु की सारी बात बता वे अपने स्थान पर चले गए।
श्रमणों को संदेह हो गया कि कौन जाने कौन साधु है और कौन देव? निश्चयपूर्वक कुछ नहीं कहा जा सकता। सभी चीजें अव्यक्त हैं। उनका मन-संदेह में डोलने लगा। अन्य स्थविरों ने उन्हें समझाया, पर वे नहीं समझे। उन्हें संघ से अलग कर दिया।
एक बार वे श्रमण विहार करते हुए राजगृह में आए। वहां मौर्यवंशी राजा बलभद्र श्रमणोपासक था। उसने श्रमणों के आगमन तथा उनके दर्शन की बात सुनी। उसने अपने चार पुरुषों को बुलाकर कहा-'जाओ, उन श्रमणों को यहां ले आओ।' वे गए और श्रमणों को ले आए। राजा ने कहा-'इन सभी श्रमणों के कोड़े मारो।' चार पुरुष गए और हाथी को मारने के कोड़े ले आए। साधुओं ने कहा-'राजन्! हम तो जानते थे कि तुम श्रावक हो।' तुम हमें मरवाओगे?' राजा ने कहा-'तुम चोर हो या चारक हो या गुप्तचर हो? यह कौन जानता है?' उन्होंने कहा-'हम साधु हैं।' राजा बोला-'तुम श्रमण हो या चारक तथा मैं ही श्रावक हूं या नहीं-यह निश्चयपूर्वक कौन कह सकता है?' इस घटना से वे समझ गए। उन्हें अपने अज्ञान पर खेद हुआ। उन्होंने अपनी भ्रांति का निराकरण कर सत्य को पहचान लिया। राजा ने क्षमायाचना करते हुए कहा-'श्रमणो! मैंने आपको प्रतिबोध देने के लिए ऐसा किया था। आप क्षमा करें।
अव्यक्तवाद को माननेवालों का कथन है कि किसी भी वस्तु के विषय में कुछ भी निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता। सब कुछ अनिश्चित है, अव्यक्त है।
अव्यक्तवाद मत का प्रवर्तन आचार्य आषाढ ने नहीं किया था। इसके प्रवर्तक थे उनके शिष्य। किन्तु इस मत के प्रवर्तन में आचार्य आषाढ का देवरूप निमित्त बना था अत: उन्हें इस मत का आचार्य मान लिया गया। इसका दूसरा कारण यह भी हो सकता है कि आचार्य आषाढ के शिष्यों ने अव्यक्तवाद का प्रतिवादन किया। जिस समय यह घटना लिखी गई उस समय उनके शिष्यों के नाम का परिचय न रहा हो, अत: सांकेतिक रूप में अभेदोपचार की दृष्टि से आचार्य आषाढ को ही उस मत का प्रवर्तक बतलाया गया। इस प्रश्न के एक पहलू पर अभयदेवसूरि ने विमर्श प्रस्तुत किया है। उनके अनुसार आचार्य आषाढ अव्यक्त मत को संस्थापित करने वाले श्रमणों के आचार्य थे। इसीलिए उन्हें अव्यक्तवाद के आचार्य के रूप में उल्लिखित किया गया है।
4. समुच्छेदिक-भगवान महावीर के निर्वाण के 220 वर्ष पश्चात् मिथिला पुरी में समुच्छेदवाद की उत्पत्ति हुई। इसके प्रवर्तक आचार्य अश्वमित्र थे।
एक बार मिथिलानगरी के लक्ष्मीगृह चैत्य में आचार्य महागिरि ठहरे हुए थे। उनके शिष्य का नाम कोण्डिन्य और प्रशिष्य का नाम अश्वमित्र था। वह दसवें अनुप्रवाद (विद्यानुप्रवाद) पूर्व के नैगुणिक वस्तु (अध्याय) अध्ययन कर रहा था। उसमें छिन्नछेदनय के अनुसार एक आलापक यह था कि पहले समय में उत्पन्न सभी नारक विच्छिन्न हो जाएंगे, दूसरे-तीसरे समय में उत्पन्न नैरयिक भी विच्छिन्न हो जाएंगे। इस प्रकार सभी जीव विच्छिन्न हो जाएंगे। इस पर्यायवाद के प्रकरण को सुनकर अश्वमित्र का मन शंकायुक्त हो गया। उसने सोचा, यदि वर्तमान समय में उत्पन्न सभी जीव विच्छिन्न हो जायेंगे तो सुकृत और दुष्कृत कर्मों का वेदन कौन करेगा? क्योंकि उत्पन्न होने के अन्तर ही सबकी मृत्यु हो जाती है।
गुरु ने कहा-'वत्स! ऋजुसूत्र नय के अभिप्राय से ऐसा कहा गया है, सभी नयों की अपेक्षा से नहीं। निर्ग्रन्थ प्रवचन सर्वनयसापेक्ष होता है। अत: शंका मत कर। वस्तु में अनन्त धर्म होते हैं। एक पर्याय के विनाश से वस्तु का सर्वथा नाश नहीं होता आदि-आदि।' आचार्य के बहुत समझाने पर भी वह नही समझा। तब आचार्य ने उसे संघ से अलग कर दिया।
एक बार वह समुच्छेदवाद का निरूपण करता हुआ कंपिल्यपुर में आया। वहां खंडरक्षा नाम के श्रावक थे। वे सभी शुल्कपाल (चुंगी अधिकारी) थे। उन्होंने उसे पकड़कर पीटा। उसने कहा-'मैंने तो सुना था कि तुम सब श्रावक हो। श्रावक होते हुए भी तुम साधुओं को पीटते हो? यह उचित नहीं है।'
श्रावकों ने उत्तर देते हुए कहा-'आपके मत के अनुसार वे श्रावक विच्छिन्न हो गए और जो प्रव्रजित हुए थे वे भी व्युच्छिन्न हो गए। न हम श्रावक हैं और न आप साधु। आप कोई चोर है।'
यह सुन उसने कहा-'मुझे मत पीटो, मैं समझ गया।' वह इस घटना से प्रतिबुद्ध हो संघ में सम्मिलित हो गया।
समुच्छेदवादी प्रत्येक पदार्थ का संपूर्ण विनाश मानते हैं वे एकान्त समुच्छेद का निरूपण करते हैं।
5. द्वैक्रिय-भगवान् महावीर के निर्वाण के 228 वर्ष पश्चात् उल्लुकातीर नगर में द्विक्रियावाद की उत्पत्ति हुई। इसके प्रवर्तक आचार्य गंग थे।
प्राचीन काल में उल्लुका नदी के एक किनारे खेड़ा था और दूसरे किनारे उल्लुकातीर नाम का नगर था। वहां आचार्य महागिरि के शिष्य आचार्य धनगुप्त रहते थे। उनके शिष्य का नाम गंग था। वे भी आचार्य थे। वे उल्लुका नदी के इस ओर खेड़े में वास करते थे। एक बार वे शरद् ऋतु में अपने आचार्य को वंदना करने निकले। मार्ग में उल्लुका नदी थी। वे नदी में उतरे। वे गंजे थे। ऊपर सूरज तप रहा था। नीचे पानी की ठंडक थी। उन्हें नदी पार करते समय सिर को सूर्य की गर्मी और पैरों को नदी की ठंडक का अनुभव हो रहा था। उन्होंने सोचा-'आगमों में ऐसा कहा है कि एक समय में एक ही क्रिया का वेदन होता है, दो का नहीं। किन्तु मुझे प्रत्यक्षत: एक साथ दो क्रियाओं का वेदन हो रहा है।' वे अपने आचार्य के पास पहुंचे और अपना अनुभव सुनाया। गुरु ने कहा-'वत्स! वास्तव में एक समय में एक ही क्रिया का वेदन होता है, दो का नहीं। मन का क्रम बहुत सुक्ष्म हैं, अतः हमें उसकी पृथक्ता का पता नहीं लगता।' गुरु के समझाने पर भी वे नहीं समझे, तब उन्हें संघ से अलग कर दिया।
अब आचार्य गंग संघ से अलग होकर अकेले विहरण करने लगे। एक बार वे राजगृह नगर में आए। वहां महातप:-तीरप्रभ नामका एक झरना था। वहां मणिनाग नामक नाग का चैत्य था। आचार्य गंग उस चैत्य में ठहरे। धर्म-प्रवचन सुनने के लिए परिषद् जुड़ी। आचार्य गंग ने अपने द्वैक्रियवाद के मत का प्रतिपादन किया। तब मणिनाग ने उस परिषद् में कहा-'अरे दुष्ट शिष्य! तू अप्रज्ञापनीय का प्रज्ञापन क्यों कर रहा है? इसी स्थान पर एक बार भगवान् ने एक समय में एक ही क्रिया के वेदन की बात का प्रतिपादन किया था। तू क्या उनसे अधिक ज्ञानी है? अपनी विपरीत प्ररूपणा को छोड़ अन्यथा तेरा कल्याण नहीं होगा। मणिनाग की बात सुन आचार्य गंग के मन में प्रकम्पन पैदा हुआ और उन्होंने सोचा कि मैंने यह ठीक नहीं किया। वे अपने गुरु के पास आए और प्रायश्चित्त ले संघ में सम्मिलित हो गए।
द्वैक्रियवादी एक ही क्षण में एक साथ दो क्रियाओं का अनुवेदन मानते हैं।
6. त्रैराशिक-भगवान् महावीर के निर्वाण के 544 वर्ष पश्चात् अंतरंजिका नगरी में त्रैराशिक मत का प्रवर्तन हुआ। इसके प्रवर्तक आचार्य रोहगुप्त (षडूलुक) थे।
प्राचीन काल में अंतरंजिका नाम की नगरी थी। वहां के राजा का नाम बलश्री था। वहां भूतगृह नाम का एक चैत्य था। एक बार आचार्य श्रीगुप्त वहां ठहरे हुए थे। उनके संसारपक्षीय भानेज रोहगुप्त उनका शिष्य था। एक बार वह दूसरे गांव से आचार्य को वंदना करने आ रहा था। वहां एक परिव्राजक रहता था। उसका नाम था पोट्टशाल। वह अपने पेट को लोहे की पट्टी से बांध कर, जंबू वृक्ष की एक टहनी को हाथ में ले घूमता था। किसी के पूछने पर वह कहता-'ज्ञान के भार से मेरा पेट फट न जाए इसलिए मैं अपने पेट को लोहे की पट्टियों से बांधे रहता हूं तथा इस समूचे जंबूद्वीप में मेरा प्रतिवाद करने वाला कोई नहीं, अत: जंबू वृक्ष की शाखा को हाथ में ले घूमता हूं।' वह सभी धार्मिकों को वाद के लिए चुनौती दे रहा था। सारे गांव में चुनौती का पटह फेरा। रोहगुप्त ने उसकी चुनौती स्वीकार कर आचार्य को सारी बात सुनाई। आचार्य ने कहा-वत्स! तूने ठीक नहीं किया। वह परिव्राजक अनेक विद्याओं का ज्ञाता है। इस दृष्टि से वह तुझसे बलवान् है। वह सात विद्याओं में पांरगत है-
1. वृश्चिकविद्या 2. सर्पविद्या 3. मूषकविद्या 4. मृगीविद्या 5. वराहीविद्या 6. काकविद्या 7. पोताकीविद्या
रोहगुप्त ने यह सुना। वह अवाक् रह गया। कुछ क्षणों के बाद वह बोला-'गुरुदेव! अब क्या किया जाए? क्या मैं कहीं भाग जाऊं?' आचार्य ने कहा-वत्स! भय मत खा। मैं तुझे इन विद्याओं की प्रतिपक्षी सात विद्याएं सिखा देता हूं। तू आवश्यकतावश उनका प्रयोग करना। रोहगुप्त अत्यन्त प्रसन्न हो गया। आचार्य ने सात विद्याएं उसे सिखाईं-
1. मायूरी 2. नाकुली 3. बिडाली 4. व्याघ्री 5. सिंही 6. उलूकी 7. उलावकी
आचार्य ने रजोहरण को मंत्रित कर रोहगुप्त को देते हुए कहा-'वत्स! इन सात विद्याओं से तू उस परिव्राजक को पराजित कर सकेगा। यदि इन विद्याओं के अतिरिक्त किसी दूसरी विद्या की आवश्यकता पड़े तो तू इस रजोहरण को घुमाना। तू अजेय होगा, तुझे तब कोई पराजित नहीं कर सकेगा। इन्द्र भी तुझे जीतने में समर्थ नहीं हो सकेगा।'
रोहगुप्त गुरु का आशीर्वाद ले राजसभा में गया। राजा बलश्री के समक्ष वाद करने का निश्चय कर परिव्राजक पोट्टशाल को बुला भेजा। दोनों वाद के लिए प्रस्तुत हुए। परिव्राजक ने अपने पक्ष की स्थापना करते हुए कहा-राशि दो हैं-जीव राशि और अजीव राशि। रोहगुप्त ने जीव, अजीव और नोजीव इन तीन राशियों की स्थापना करते हुए कहा-परिव्राजक का कथन मिथ्या है। विश्व में प्रत्यक्षत: तीन राशियां उपलब्ध होती हैं। नारक, तिर्यञ्च, मनुष्य आदि जीव हैं। घट, पट आदि अजीव है और छुछुंदर की कटी हुई पूंछ नोजीव है आदि-आदि। इस प्रकार अनेक युक्तियों के द्वारा रोहगुप्त ने परिव्राजक को निरुत्तर कर दिया।
अपनी पराजय देख परिव्राजक अत्यन्त क्रुद्ध हो एक-एक कर सभी विद्याओं का प्रयोग करने लगा। रोहगुप्त सावधान था ही, उसने भी बारी-बारी से उन विद्याओं को प्रतिपक्षी विद्याओं की प्रयोग कर उनको विफल बना दिया। परिव्राजक ने जब देखा कि उसकी सभी विद्याएं विफल हो रही हैं, तब उसने अन्तिम अस्त्र के रूप में गर्दभी विद्या का प्रयोग किया। रोहगुप्त ने भी अपने आचार्य द्वारा प्रदत्त अभिमंत्रित रजोहरण का प्रयोग कर उसे भी विफल कर डाला। सभी सभासदों ने परिव्राजक को पराजित घोषित कर उसका तिरस्कार किया।
विजय प्राप्त कर रोहगुप्त आचार्य के पास आया और सारी घटना त्यों की त्यों उन्हें सुनाई। आचार्य ने कहा-शिष्य! तूने असत्य प्ररूपणा कैसे की? तूने क्यों नहीं कहा कि राशि तीन नहीं है?
रोहगुप्त बोला-भगवन्! मैं उसकी प्रज्ञा को नीचा दिखाना चाहता था। अत: मैंने ऐसी प्ररूपणा कर उसको सिद्ध भी किया है।
आचार्य ने कहा-अभी समय है। जा और अपनी भूल स्वीकार कर आ।
रोहगुप्त अपनी भूल स्वीकार करने के लिए तैयार न हुआ और अन्त में आचार्य से कहा-यदि मैंने तीन राशि की स्थापना की है तो उसमें दोष ही क्या है? उसने अपनी बात को विविध प्रकार से सिद्ध करने का प्रयत्न किया। आचार्य ने अनेक युक्तियों से तीन राशि के मत का खंडन कर उसे तत्त्व पहचानने के लिए प्रेरित किया, परन्तु सब व्यर्थ। अन्त में आचार्य ने सोचा-यह स्वयं नष्ट होकर अनेक दूसरे व्यक्तियों को भी भ्रान्त करेगा। अच्छा है कि लोगों के समक्ष राजसभा में इसका निग्रह करूं। ऐसा करने से लोगों का इस पर विश्वास नहीं रहेगा और मिथ्या तत्त्व का प्रचार भी रुक जायगा।
आचार्य राजसभा में गए और महाराज बलश्री से कहा -राजन्! मेरे शिष्य रोहगुप्त ने सिद्धान्त के विपरीत तथ्य की स्थापना की है। हम जैन दो ही राशि स्वीकार करते हैं, किन्तु वह आग्रहवश इसको स्वीकार नहीं कर रहा है। आप उसको राजसभा में बुलाएं और मैं जो चर्चा करूं, वह आप सुनें।' राजा ने आचार्य की बात मान ली।
चर्चा प्रारंभ हुई। छह मास बीत गए। एक दिन राजा ने आचार्य से कहा-इतना समय बीत गया। मेरे राज्य का सारा कार्य अव्यवस्थित हो रहा है। यह वाद कब तक चलेगा? आचार्य ने कहा-'राजन्! मैंने जानबूझकर इतना समय बिताया है। आज मैं उसका निग्रह करूंगा।'
दूसरे दिन प्रात: वाद प्रारम्भ हुआ। आचार्य ने कहा- यदि तीन राशि वाली बात सही है तो कुत्रिकापण में चलें। वहां सभी वस्तुएं उपलब्ध होती हैं।
राजा को साथ लेकर सभी कुत्रिकापण मे गए और वहां के अधिकारी से कहा-'हमें जीव, अजीव और नोजीव-ये पदार्थ दो।' वहां के अधिकारी ने जीव और अजीव ला दिए और कहा-नोजीव की श्रेणि का कोई पदार्थ विश्व में है ही नहीं। राजा को आचार्य के कथन की यथार्थता प्रतीत हुई।
इस प्रकार आचार्य ने 144 प्रश्नों द्वारा रोहगुप्त का निग्रह कर उसे पराजित किया। राजा ने आचार्य श्रीगुप्त का बहुत सम्मान किया और सभी पार्षदों ने रोहगुप्त का तिरस्कार कर उसे राजसभा से निष्कासित कर भगा दिया। राजा ने उसे अपने देश से निकल जाने जा आदेश दिया और सारे नगर में जैन शासन के विजय की घोषणा करवाई।
रोहगुप्त मेरा भानजा है, उसने मेरे साथ इतनी प्रत्यनीकता बरती है। वह मेरे साथ रहने के योग्य नहीं है। आचार्य के मन में क्रोध उभर आया और उन्होंने उसके सिर पर 'खेल-मल्लक' (श्लेष्म पात्र) फेंका, उससे रोहगुप्त का सारा शरीर राख से भर गया और वह अपने आग्रह के लिए संघ से पृथक् हो गया।
रोहगुप्त ने अपनी मति से तत्त्वों का निरूपण किया और वैशेषिक मत की प्ररूपणा की। उसके अनेक शिष्यों ने अपनी मेधा शक्ति से उन तत्त्वों को आगे बढ़ाकर उसको प्रसिद्ध किया।
7. अबद्धिक-भगवान् महावीर के निर्वाण के 584 वर्ष पश्चात् दशपुर नगर में अबद्धिक मत का प्रारंभ हुआ। इसके प्रवर्तक थे आचार्य गोष्ठामाहिल।
उस समय दशपुर नाम का नगर था। वहां राजकुल से सम्मानित ब्राह्मणपुत्र आर्यरक्षित रहता था। उसने अपने पिता से पढ़ना प्रारंभ किया। पिता का सारा ज्ञान जब वह पढ़ चुका तब विशेष अध्ययन के लिए पाटलिपुत्र नगर में गया और वहां चारों वेद, उनके अंग और उपांग तथा अन्य अनेक विद्याओं को सीखकर घर लौटा। माता के द्वारा प्रेरित होकर उसने जैन आचार्य तोसलिपुत्र से भागवती दीक्षा ग्रहण कर दृष्टिवाद का अध्ययन प्रारंभ किया और तदनन्तर आर्य वज्र के पास नौ पूर्वों का अध्ययन सम्पन्न कर दसवें पूर्व के चौबीस यविक ग्रहण किए।
आचार्य आर्यरक्षित के तीन प्रमुख शिष्य थे- दुर्बलिकापुष्यमित्र, फल्गुरक्षित और गोष्ठामाहिल। उन्होंने अन्तिम समय में दुर्बलिकापुष्यमित्र को गण का भार सौंपा।
एक बार आचार्य दुर्बलिकापुष्यमित्र अर्थ की वाचना दे रहे थे। उनके जाने के बाद विंध्य उस वाचना का अनुभाषण कर रहा था। गोष्ठामाहिल उसे सुन रहा था। उस समय आठवें कर्मप्रवाद पूर्व के अंतर्गत कर्म का विवेचन चल रहा था। उसमें एक प्रश्न यह था कि जीव के साथ कर्मों का बंध किस प्रकार होता है? उसके समाधान में कहा गया कि कर्म का बंध तीन प्रकार से होता है-
1. स्पृष्ट-कुछ कर्म जीव-प्रदेशों के साथ स्पर्श मात्र करते हैं और कालान्तर में स्थिति का परिपाक होने पर उनसे विलग हो जाते हैं। जैसे-सूखी भींत पर फेंकी गई रेत भींत का स्पर्श मात्र कर नीचे गिर जाती हैं।
2. स्पृष्टबद्ध-कुछ कर्म जीव-प्रदेशों का स्पर्श कर बद्ध होते हैं और वे भी कालान्तर में विलग हो जाते हैं। जैसे-गीली भींत पर फेंकी गई रेत, कुछ चिपक जाती है और कुछ नीचे गिर जाती है।
3. स्पृष्टबद्ध निकाचित-कुछ कर्म जीव-प्रदेशों के साथ गाढ़ रूप में बंध प्राप्त करते हैं। वे भी कालान्तर में विलग हो जाते हैं।
वह प्रतिपादन सुनकर गोष्ठामाहिल का मन विचिकित्सा से भर गया। उसने कहा-कर्म को जीव के साथ बद्ध मानने से मोक्ष का अभाव हो जाएगा, कोई भी प्राणी मोक्ष नहीं जा सकेगा। अत: सही सिद्धान्त यही है कि कर्म जीव के साथ स्पृष्ट होते हैं, बद्ध नहीं, क्योंकि कालान्तर में वे वियुक्त होते हैं, जो वियुक्त होता है, वह एकात्मक से बद्ध नहीं हो सकता। उसने अपनी शंका विंध्य के समक्ष रखी। विंध्य ने बताया कि आचार्य ने इसी प्रकार का अर्थ बताया है।
गोष्ठामाहिल के गले यह बात नहीं उतरी। वह मौन रहा। एक बार नौवें पूर्व की वाचना चल रही थी। उसमें साधुओं के प्रत्याख्यान का वर्णन आया। उसका प्रतिपाद्य था कि यथाशक्ति और यथाकाल प्रत्याख्यान करना चाहिए। गोष्ठामाहिल ने सोचा-अपरिमाण प्रत्याख्यान ही श्रेयस्कर होता है, परिमाण प्रत्याख्यान में वांछा का दोष उत्पन्न होता है। एक व्यक्ति परिमाण प्रत्याख्यान के अनुसार पौरुषी, उपवास आदि करता है, किन्तु पौरुषी या उपवास का कालमान पूर्ण होते ही उसमें खाने-पीने की आशा तीव्र हो जाती है। अत: यह सदोष है। यह सोचकर वह विंध्य के पास गया और अपने विचार उनके समक्ष रखे। विंध्य ने उसे सुना-अनुसना कर, उसकी उपेक्षा की। तब गोष्ठामाहिल ने आचार्य दुर्बलिकापुष्यमित्र के पास जाकर अपने विचार व्यक्त किए। आचार्य ने कहा-अपरिमाण का अर्थ क्या है? क्या इसका अर्थ यावत् शक्ति है या भविष्यत् काल है? यदि यावत् शक्ति अर्थ को स्वीकार किया जाए तो वह हमारे मन्तव्य का ही स्वीकार होगा और यदि दूसरा अर्थ लिया जाए तो जो व्यक्ति यहां से मर कर देवरूप में उत्पन्न होते हैं, उनमें सभी व्रतों के भंग का प्रसंग आ जाता है। अत: अपरिमित प्रत्याख्यान का सिद्धान्त अयथार्थ है। गोष्ठामाहिल को उसमें भी श्रद्धा नहीं हुई और वह विप्रतिपन्न हो गया। आचार्य ने उसे समझाया। अपने आग्रह को छोड़ना उसके लिए संभव नहीं था। वह और आग्रह करने लगा। दूसरे गच्छों के स्थविरों को इसी विषय में पूछा। उन्होंने कहा-'आचार्य ने जो अर्थ दिया है, वह सही है।' गोष्ठामाहिल ने कहा-आप नहीं जानते। मैंने जैसा कहा है, वैसे ही तीर्थंकरों ने भी कहा है। स्थविरों ने पुन: कहा-'आर्य! तुम नहीं जानते, तीर्थंकरों की आशातना मत करेा।' परन्तु गोष्ठामाहिल अपने आग्रह पर दृढ़ रहा। तब स्थविरों ने सारे संघ को एकत्रित किया। समूचे संघ ने देवता के लिए कायोत्सर्ग किया। देवता उपस्थित होकर बोला-कहो, क्या आदेश है? संघ ने कहा-तीर्थंकर के पास जाओ और यह पूछो कि जो गोष्ठामाहिल कह रहा है वह सत्य है या दुर्बलिकापुष्यमित्र आदि संघ का कथन सत्य है? देवता ने कहा-'मुझ पर अनुग्रह करें तथा मेरे गमन में कोई प्रतिघात न हो इसलिए आप सब कायोत्सर्ग करें।' सारा संघ कायोत्सर्ग में स्थित हुआ। देवता गया और भगवान् तीर्थंकर से पूछकर लौटा। उसने कहा-'संघ जो कह रहा है वह सत्य है, गोष्ठामाहिल का कथन मिथ्या है।' देवता का कथन सुनकर सब प्रसन्न हुए।
गोष्ठामाहिल ने कहा-इस बेचारे में कौन सी शक्ति है कि यह तीर्थंकर के पास जाकर कुछ पूछे?
लोगों ने उसे समझाया, पर वह नहीं माना। अन्त में पुष्यमित्र उसके पास आकर बोले-आर्य! तुम इस सिद्धान्त पर पुनर्विचार करो, अन्यथा तुम संघ में नहीं रह सकोगे। गोष्ठामाहिल ने उनके वचनों का भी आदर नहीं किया। उसका आग्रह पूर्ववत् रहा। तब संघ ने उसे बहिष्कृत कर डाला।
अबद्धिक मतवादी मानते हैं कि कर्म आत्मा का स्पर्श करते हैं, उसके साथ एकीभूत नहीं होते।
इन सात निह्नवों में जमाली, रोहगुप्त तथा गोष्ठामाहिल ये तीन अन्त तक अलग रहे, भगवान् के शासन में पुन: सम्मिलित नहीं हुए, शेष चार पुन: शासन में आ गए।
| संख्या | प्रवर्तक आचार्य | नगरी | प्रवर्तित मत | समय |
|---|---|---|---|---|
| १. | जमाली | श्रावस्ती | बहुतरवाद | भगवान् महावीर के कैवल्य प्राप्ति के 14 वर्ष बाद। |
| २. | तिष्यगुप्त | ऋषभपुर | जीवप्रादेशिकवाद | भगवान् महावीर के कैवल्य प्राप्ति के 16 वर्ष बाद। |
| ३. | आचार्य आषाढ़ | श्वेतबिका | अव्यक्तवाद | निर्वाण के 214 वर्ष बाद। |
| ४. | अश्वमित्र | मिथिला | समुच्छेदवाद | निर्वाण के 220 वर्ष बाद। |
| ५. | गंग | उल्लुकातीर नगर | द्वैक्रिय | निर्वाण के 228 वर्ष बाद। |
| ६. | रोहगुप्त (षड्लुक) | अंतरंजिका | त्रैराशिक | निर्वाण के 544 वर्ष बाद। |
| ७. | गोष्ठामाहिल दशपुर | अबद्धिक | अबद्धिक | निर्वाण के 584 वर्ष बाद। |
♦
आमुख
प्रस्तुत स्थान आठ की संख्या से सम्बन्धित है। इसके उद्देशक नहीं हैं। इसमें जीवविज्ञान, कर्मशास्त्र, लोकस्थिति, गणव्यवस्था, ज्योतिष्, आयुर्वेद, इतिहास, भूगोल आदि अनेक विषय संकलित हैं। वे एक विषय से सम्बन्धित नहीं हैं। उनमें परस्पर भी सम्बद्धता नहीं हैं।
मनुष्य की प्रकृति समान नहीं होती। कोई व्यक्ति सरल होता है, वह माया का आचरण नहीं करता। कोई व्यक्ति माया करता है और उसे अपना चातुर्य मानता है। जिसकी आत्मा में पाप के प्रति ग्लानि होती है, धर्म के प्रति आस्था होती है, कृत कर्मों का फल अवश्य मिलता है-इस सिद्धान्त के प्रति विश्वास होता है, वह माया करके प्रसन्न नहीं होता। उसके हृदय में माया शल्य के समान सदा चुभती रहती है। व्यवहार में भी माया का फल अच्छा नहीं मिलता। परस्पर का सम्बन्ध टूट जाता है। दोनों दृष्टियों से माया का व्यवहार उसके लिए चिन्तनीय बन जाता है। वह माया की आलोचना करता है, प्रायश्चित्त और तप:कर्म स्वीकार कर आत्मा को शुद्ध बनाता है।
कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जो माया करके मन में प्रसन्न होते हैं। अपने अहं को और अधिक जगाते हैं। मैंने जो कुछ किया दूसरा उसको समझ ही नहीं पाया। ऐसी भावना वाले व्यक्ति कभी माया को दूसरों के सामने प्रकट नहीं करते। वे सोचते हैं कि आलोचना करने से मेरी प्रतिष्ठा कम होगी, मेरा अपयश होगा। ऐसा सोचकर वे मायाचरण की आलोचना नहीं करते।
अहं वस्तु से नहीं आता। अहं जागता है भावना से। अपनी भावना के द्वारा मनुष्य वस्तु में से अहं निकालता है। दूसरों से अपने को बड़ा समझने की भावना जाग जाती है या जगा दी जाती है, तब अहं अस्तित्व में आ जाता है और वह आकार ले लेता है। अहं का दूसरा नाम मद है। प्रस्तुत स्थान में आठ प्रकार के मद बतलाए गए हैं। जातक किसी-न-किसी जाति में पैदा होता है। उच्चजाति और नीचजाति का विभाजन ही मद का कारण बनता है। कुल का मद होता है। बल का मद होता है, मैं शक्तिशाली हूं। रूप का मद होता है, मैं सबसे सुन्दर हूं। तपस्या का भी मद हो सकता है, जितना मैंने तप किया है, दूसरे वैसा तप नहीं कर सकते। ज्ञान का भी मद हो सकता है, मैंने इतना अध्ययन किया है। ऐश्वर्य का मद होता है। ये मद मनुष्य को भटका देते हैं। मद करने वाले की मृदुता समाप्त हो जाती है।
माया और मद ये दोनों मनुष्य में मानसिक विकार पैदा करते हैं। जो व्यक्ति मन से विकृत होता है वह शरीर से भी स्वस्थ नहीं होता। बहुत सारे शारीरिक रोगों के निमित्त मानसिक विकार बनते हैं। रुग्णमन शरीर को भी रुग्ण बना देता है। मानसिक रोगों की चिकित्सा का उपाय है धर्म। माया की चिकित्सा ऋजुता और मद की चिकित्सा मृदुता के द्वारा हो सकती है। मानसिक विकार मिटने पर शारीरिक रोग भी मिट जाते हैं। कुछ शारीरिक रोग शारीरिक दोषों से भी उत्पन्न होते हैं, उनकी चिकित्सा आयुर्वेद की पद्धति से की जाती है। आयुर्वेद के ग्रंथों में चिकित्सा पद्धति के आठ अंग मिलते हैं। सूत्रकार ने आठ की संख्या में उनका भी संकलन किया है। इसी प्रकार निमित्त आदि लौकिक विषय भी इसमें संकलित है।
जैनदर्शन ने तत्त्ववाद के क्षेत्र में ही अनेकान्त का प्रयोग नहीं किया है, आचार और व्यवस्था के क्षेत्र में भी उसका प्रयोग किया है। साधना अकेले में हो सकती है या संघबद्धता में इस प्रश्न पर जैन आचार्यों ने सर्वांगीण दृष्टि से विचार किया। उन्होंने संघ को बहुत महत्त्व दिया। साधना करने वाला संघ में दीक्षित होकर ही विकास करता है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए यह संभव नहीं कि वह अकेला रहकर साधना के उच्च शिखर पर पहुंच सके। किन्तु संघबद्धता साधना का एकमात्र विकल्प नहीं है। अकेलेपन में भी साधना की जा सकती है। किन्तु यह कठिनाइयों से भरा हुआ मार्ग है। अकेला रहकर वही साधना कर सकता है जिसे विशिष्ट योग्यता उपलब्ध हो। सूत्रकार ने एकाकी साधना की योग्यता के आठ मानदण्ड बतलाए हैं-
1. श्रद्धा 2. सत्य 3. मेधा 4. बहुश्रुतत्व 5. शक्ति 6. अकलहत्त्व 7. धृति 8. वीर्यसम्पन्नता।
ये योग्यताएं संघबद्धता में भी अपेक्षित है किन्तु एकाकी साधना में इनकी अनिवार्यता है। संघबद्धता योग्यता के विकास के लिए है। उसका विकास हो जाए और साधक अकेले में साधना की अपेक्षा का अनुभव करे तो वह एकाकी विहार भी कर सकता है। इस प्रकार संघबद्धता और एकाकी विहार दोनों को स्वीकृति देकर सूत्रकार ने यह प्रमाणित कर दिया कि आचार और व्यवस्था को अनेकान्त की कसौटी पर कस कर ही उनकी वास्तविकता को समझा जा सकता है।
अट्ठमं ठाणं : आठवां स्थान
मूल
एगल्लविहार-पडिमा-पदं
1. अट्ठहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति एगल्लविहारपडिमं उवसं-पज्जित्ता णं विहरित्तए, तं जहा- सड्ढी पुरिसजाते, सच्चे पुरिसजाते, मेहावी पुरिसजाते, बहुस्सुते पुरिसजाते, सत्तिमं, अप्पाधिगरणे, धितिमं, वीरियसंपण्णे।
हिन्दी अनुवाद
एकलविहार-प्रतिमा-पद
1. आठ स्थानों से सम्पन्न अनगार एकलविहार प्रतिमा1 को स्वीकार कर विहार कर सकता है- 1. श्रद्धावान् पुरुष, 2. सत्यवादी पुरुष, 3. मेधावी पुरुष, 4. बहुश्रुत पुरुष, 5. शक्तिमान् पुरुष, 6. अल्पाधिकरण पुरुष 7. धृतिमान् पुरुष 8. वीर्यसम्पन्न पुरुष।
जोणिसंग्रह-पदं
2. अट्ठविधे जोणिसंगहे पण्णत्ते, तं जहा- अंडगा, पोतगा, जराउजा, रसजा, संसेयगा, संमुच्छिमा, उब्भिगा, उववातिया।
योनिसंग्रह-पद
2. योनिसंग्रह2 आठ प्रकार का है- 1. अण्डज, 2. पोतज, 3. जरायुज, 4. रसज, 5. संस्वेदज, 6. सम्मूर्च्छिम, 7. उद्भिज्ज, 8. औपपातिक।
गति-आगति-पदं
3. अंडगा अट्ठगतिया अट्ठागतिआ पण्णत्ता, तं जहा- अंडए अडएसु उववज्जमाणे अंडएहिंतो वा, पोतएहिंतो वा, जराउजेहिंतो वा, रसजेहिंतो वा संसेयगेहिंतो वा, संमुच्छिमेहिंतो वा, उब्भिएहिंतो वा, उववातिएहिंतो वा उववज्जेज्जा। से चेव णं से अंडए, अंडगत्तं विप्प-जहमाणे अंडगत्ताए वा, पोतगत्ताए वा, 0जराउजत्ताए वा, रसजत्ताए वा, संसेयगत्ताए वा, संमुच्छिमत्ताए वा, उब्भियत्ताएवा, उववातियत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
3. अण्डज की आठ गति और आठ आगति होती है- जो जीव अण्डज योनि में उत्पन्न होता है वह अण्डज, पोतज, जरायुज, रसज, संस्वेदज, सम्मूर्च्छिम, उद्भिज्ज और औपपातिक-इन आठों योनियों से आता है। जो जीव अण्डज योनि को छोड़कर दूसरी योनि में जाता है वह अण्डज, पोतज, जरायुज, रसज, संस्वेदज, सम्मूर्च्छिम, उद्भिज्ज और औपपातिक- इन आठों योनियों में जाता है।
4. एवं पोतगावि जराउजावि सेसाणं गतिरागति णत्थि।
4. इसी प्रकार पोतज और जरायुज जीवों की भी गति और आगति आठ प्रकार की होती है। शेष रसज आदि जीवों की गति और आगति आठ प्रकार की नहीं होती।
कम्म-बंध-पदं
5. जीवा णं अट्ठ कम्मपगडीओ चिणिंसु वा चिणंति वा, चिंणिस्संति वा, तं जहा- णाणावरणिज्जं, दरिसणावरणिज्जं, वेयणिज्जं, मोहणिज्जं, आउयं, णामं, गोत्तं, अंतराइयं।
कर्म-बन्ध-पद
5. जीवों ने ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, वेदनीय, मोहनीय, आयुष्य, नाम, गोत्र और अन्तराय-इन आठ कर्म-प्रकृतियों का चय किया है, करते हैं और करेंगे।
6. णेरइया णं अट्ठ कम्मपगडीओ चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा एवं चेव।
6. नैरयिकों ने ज्ञानावरणीय, दर्शनावरणीय, वेदनीय, मोहनीय, आयुष्य, नाम, गोत्र और अन्तराय-इन आठ कर्म-प्रकृतियों का चय किया है, करते हैं और करेंगे।
7. एवं णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
7. इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डकों ने आठ कर्म-प्रकृतियों का चय किया है, करते हैं और करेंगे।
8. जीवा णं अट्ठ कम्मपगडीओ उव-चिणिंसु वा उवचिणंति वा, उव-चिणिस्संति वा एवं चेव- एव-चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेय तह णिज्जरा चेव। एते छ चउवीसा दंडगा भाणियव्वा।
8. जीवों ने आठ कर्म-प्रकृतियों का चय, उपचय, बन्ध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे। नैरयिक से वैमानिक तक के सभी दण्डकों ने आठ कर्म-प्रकृतियों का चय, उपचय, बन्ध, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
आलोयणा-पदं
9. अट्ठहिं ठाणेहिं मायी मायं कट्टु- णो आलोएज्जा, णो पडिक्कमेज्जा, णो णिंदेज्जा, णो गरिहेज्जा, णो विउट्टेज्जा, णो विसोहेज्जा, णो अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा, णो अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं0 पडिवज्जवेज्जा, तं जहा- करिंसु वाहं, करेमि वाहं, करिस्सामि वाहं, अकित्ती वा मे सिया, अवण्णे वा मे सिया, अविणए वा मे सिया, कित्ती वा मे परिहाइस्सइ, जसे वा मे परिहाइस्सइ।
आलोचना-पद
9. आठ कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि नहीं करता, फिर 'ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा नहीं कहता, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:-कर्म स्वीकार नहीं करता- 1. मैंने अकरणीय कार्य किया है, 2. मैं अकरणीय कार्य कर रहा हूं, 3. मैं अकरणीय कार्य करूंगा, 4. मेरी अकीर्ति होगी, 5. मेरा अवर्ण होगा, 6. मेरा अविनय होगा-पूजा सत्कार नहीं होगा, 7. मेरी कीर्ति कम हो जाएगी, 8. मेरा यश कम हो जाएगा।
10. अट्ठहिं ठाणेहिं मायी मायं कटृटु- आलोएज्जा, पडिक्कमेज्जा, णिंदेज्जा, गरिहेज्जा, विउट्टेज्जा, विसोहेज्जा, अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा, अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, तं जहा-
10. आठ कारणों से मायावी माया करके उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता है, 'फिर ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा कहता है, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:कर्म स्वीकार करता है3-
1. मायिस्स णं अस्सिं लोए गरहिते भवति। 2. उववाए गरहिते भवति। 3. आयाती गरहिता भवति। 4. एगमवि मायी मायं कट्टु- णो आलोएज्जा, णो पडिक्कमेज्जा, णो णिंदेज्जा, णो गरिहेज्जा, णो विउट्टेज्जा, णो विसोहेज्जा, णो अकरणयाए, णो अब्भुट्ठेज्जा, णो अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, णत्थि तस्स आराहणा। 5. एगमवि मायी मायं कट्टु- आलोएज्जा, पडिक्कमेज्जा, णिंदेज्जा, गरिहेज्जा, विउट्टेज्जा, विसोहेज्जा, अकरणायाए अब्भुट्ठेज्जा, अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, अत्थि तस्स आराहणा। 6. बहुओ वि मायी मायं कट्टु- णो आलोएज्जा, णो पडिक्कमेज्जा, णो णिंदेज्जा, णो गरिहेज्जा, णो विउट्टेज्जा, णो विसोहेज्जा, णो अकरणयाए, णो अब्भुट्ठेज्जा, णो अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा, णत्थि तस्स आराहणा। 7. बहुओ वि मायी मायं कट्टु- आलोएज्जा, पडिक्कमेज्जा, णिंदेज्जा, गरिहेज्जा, विउट्टेज्जा, विसोहेज्जा, अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा, अहारिहं पायच्छित्तं तवोकम्मं पडिवज्जेज्जा,0 णत्थि तस्स आराहणा।
1. मायावी का इहलोक गर्हित होता है, 2. उपपात गर्हित होता है, 3. आजाति-जन्म गर्हित होता है, 4. जो मायावी एक भी माया का आचरण कर उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि नहीं करता, 'फिर ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा नहीं कहता, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:कर्म स्वीकार नहीं करता उसके आराधना नहीं होती। 5. जो मायावी एक भी माया का आचरण कर उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता है, 'फिर ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा कहता है, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:कर्म स्वीकार करता है उसके आराधना होती है। 6. जो मायावी बहुत माया का आचरण कर उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि नहीं करता, 'फिर ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा नहीं कहता, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:कर्म स्वीकार नहीं करता उसके आराधना नहीं होती। 7. जो मायावी बहुत माया का आचरण कर उसकी आलोचना, प्रतिक्रमण, निन्दा, गर्हा, व्यावर्तन तथा विशुद्धि करता, 'फिर से ऐसा नहीं करूंगा'-ऐसा कहता है, यथोचित प्रायश्चित्त तथा तप:कर्म स्वीकार करता है उसके आराधना होती है।
8. आयरिय-उवज्झायस्स वा मे अति-सेसे णाणादंसणे समुप्पज्जेज्जा, से य मममालोएज्जा मायी णं एसे। मायी णं मायं कट्टु से जहाणामए- अयागरेति वा तंबागरेति वा तउआगरेति वा सीसगरेति वा रुप्पागरेति वा सुवण्णागरेति वा तिलागणीति वा लुसागणीति वा बुसागणीति वा गलागणीति वा दसागणीति वा सोडियालिंछाणि वा भंडियालिंछाणि वा गोलिया- लिंछाणि वा कुंभारावाएति वा कवेल्लुआवाएति वा इट्टावाएति वा जंतवाडचुल्लीति वा लोहारं-वरिसाणि वा। तत्ताणि समजोतिभूताणि किंसुक-फुल्लसमाणाणि उक्कासहस्साइं विणिम्मुयमाणाइं विणिम्मुयमाणाइं, जालासहस्साइं पमुंचमाणाइं पमुंच-माणाइं, इंगालसहस्साइं पविक्खिर-माणाइं-पविक्खिमाणाइं, अंतो-अंतो झियायंति, एवामेव मायी मायं कट्टु अंतो-अंतो भियाइ। जं वि य णं अण्णे केइ वदंति तंपि य णं मायी जाणति अहमेसे अभि-संकिज्जामि-अभिसंकिज्जामि। मायी णं मायं कट्टु अणालोइय-पडिक्कंते कालमासे कालं किच्चा अण्णतरेसु देवलोगेसु देवत्ताए उववत्तारो भवंति, तं जहा- णो महिड्ढिएसु णो महज्जुइएसु णो महाणुभागेसु णो महायसेसु णो महाबलेसु णो महासोक्खेसु णो दुरंगतिएसु णो चिरट्ठितिएसु। से णं तत्थ देवे भवति णो महिड्ढिए णो महज्जुइए णो महाणुभागे णो महायसे णो महाबले णो महा-सोक्खे णो दुरंगतिए णो चिरट्ठितिए। जावि य से तत्थ बाहिरब्भंतरिया परिसा भवति, सा वि य णं णो आढाति णो परिजाणाति णो महरिहेणं आसणेणं उवणिमंतेति, भासं पि य से भासमाणस्स जाव चत्तारि पंच देवा अणुत्ता चेव अब्भुट्ठंति-मा बहुं देवे! भासउ-भासउ। से णं ततो देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठितिक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता इहेव माणुस्सए भवे जाइं इमाइं कुलाइं भवंति, तं जहा-
8. मेरे आचार्य या उपाध्याय को अतिशायी ज्ञान और दर्शन प्राप्त होने पर कहीं ऐसा जान न ले कि 'यह मायावी है।' अकरणीय कार्य करने के बाद मायावी उसी प्रकार अन्दर ही अन्दर जलता है, जैसे- लोहे को गालने की भट्टी, ताम्बे को गालने की भट्टी, त्रपु को गालने की भट्टी, शीशे को गालने की भट्टी, चांदी को गालने की भट्टी, सोने को गालने की भट्टी, तिल की अग्नि, तुष की अग्नि, भूसे की अग्नि, नलाग्नि4-नरकट की अग्नि, पत्तों की अग्नि, सुण्डिका का चूल्हा5, भण्डिका का चूल्हा6, गोलिका का चूल्हा7, घड़ों का कजावा, खपरेलों का कजावा, ईटों का कजावा, गुड़ बनाने की भट्टी, लोहकार की भट्टी-तपती हुई, अग्निमय होती हुई, किंशुक-फुल के समान लाल होती हुई, सहस्रों उल्काओं और सहस्रों ज्वालाओं को छोड़ती हुई, सहस्रों अग्निकणों को फेंकती हुई, अन्दर ही अन्दर जलती है, इसी प्रकार मायावी माया करके अन्दर ही अन्दर जलता है। यदि कोई आपस में बात करते हैं तो मायावी समझता है कि मेरे बारे में ही शंका करते हैं। कोई मायावी माया करके उसकी आलोचना या प्रतिक्रमण किए बिना ही मरण-काल में मरकर किसी देवलोक में देव के रूप में उत्पन्न होता है। किन्तु वह महान् ऋद्धिवाले, महान् द्युतिवाले, वैक्रियादि शक्ति से युक्त, महान् यशस्वी, महान् बलवाले, महान् सौख्यवाले, ऊंची गति वाले और लम्बी स्थिति वाले देवों में उत्पन्न नहीं होता। वह देव होता है किन्तु महान् ऋद्धिवाला, महान् द्युतिवाला, वैक्रिय आदि शक्ति से युक्त, महान् यशस्वी, महान् बलवाला, महान् सौख्यवाला ऊंची गति वाला और लम्बी स्थिति वाला देव नहीं होता। वहां देवलोक में उसके बाह्य और आभ्यन्तर परिषद्8 होती है। परन्तु इन दोनों परिषदों के सदस्य न उसको आदर देते हैं, न उसे स्वामी के रूप में स्वीकार करते हैं और न महान् व्यक्ति के योग्य आसन पर बैठने के लिए निमन्त्रित करते हैं। जब वह भाषण देना प्रारम्भ करता है तब चार-पांच देव बिना कहे ही खड़े होते हैं और कहते हैं-'देव! अधिक मत बोलो, अधिक मत बोलो।' वह देव आयु, भव और स्थिति के क्षय9 होने के अनन्तर ही देवलेाक से च्युत होकर इसी मनुष्य भव में अन्तकुल, प्रान्तकुल, तुच्छकुल, दरिद्रकुल, भिक्षाककुल, कृपण-कुल10 तथा इसी प्रकार के कुलों में मनुष्य के रूप उत्पन्न होता है।
अंतकुलाणि वा पंतकुलाणि वा तुच्छकुलाणि वा दरिद्दकुलाणि वा भिक्खागकुलाणि वा किवणकुलाणि वा, तहप्पगारेसु कुलेसु पुमत्ताए पच्चायाति। से णं तत्थ पुमे भवति दुरूवे दुवण्णे दुग्गंधे दुरसे दुफासे अणिट्ठे अकंते अप्पिए अमणुण्णे अमणामे हीणस्सरे दीणस्सरे अणिट्ठस्सरे अकंतस्सरे अपियस्सरे अमणुण्णस्सरे अमणा-मस्सरे अणाएज्जवयणे पच्चायाते। जावि य से तत्थ बाहिरब्भंतरिया परिसा भवति, सावि य णं णो आढाति णो परिजाणाति णो महरिहेणं आसणेणं उवणिमंतेति, भासं पि य से भासमाणस्स जाव चत्तारि पंच जणा अणुत्ता चेव अब्भुट्ठंति-मा बहुं अज्जउत्तो! भासउ-भासउ। मायी णं मायं कट्टु आलोचित-पडिक्कंते कालमासे कालं किच्चा अण्णतरेसु देवलोगेसु देवत्ताए उवव-त्तारो भवंति, तं जहा- महिड्ढिएसु महज्जुइएसु महाणुभागेसु महायसेसु महाबलेसु महासोक्खेसु दुरंगतिएसु चिरट्ठितिएसु। से णं तत्थ देवे भवति महिड्ढिए महज्जुइए महाणुभागे महायसे महाबले महासोक्खे दुरंगतिए0 चिर-ट्ठितिए। हारविराइयवच्छे कडक-तुडितथंभितभूए अंगद-कुंडल-मट्ठ-गंडतकण्णपीढधारी विचित्तहत्थाभरणे विचित्तवत्थाभरणे विचित्तमालामउली कल्लाणगपवरवत्थपरिहिते कल्ला-णगपवर-गंध मल्लाणुलेवणधरे भासुरबोंदी पलंबवणमालधरे दिव्वेणं वण्णेणं दिव्वेणं गंधेणं दिव्वेणं रसेणं दिव्वेणं फासेणं दिव्वेणं संघातेणं दिव्वेणं संठाणेणं दिव्वाए इड्ढीए दिव्वाए जुईए दिव्वाए पभाए दिव्वाए छायाए दिव्वाए अच्चीए दिव्वेणं तेएणं दिव्वाए लेस्साए दस दिसाओ उज्जोवेमाणे पभासेमाणे महयाहत-णट्ट-गीत-वादित-तंती-तल-ताल-तुडित-घणमुइंग-पडुप्प-वादि-तरवेणं दिव्वाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ। जा वि य से तत्थ बाहिरब्भंतरिया परिसा भवति, सा वि य णं आढाइ परिजाणाति महरिहेणं आसणेणं उवणिमंतेति, भासंपि य से भासमाणस्स जाव चत्तारि पंच देवा अणुत्ता चेव अब्भुट्ठंति-बहुं देवे! भासउ-भासउ। से णं ताओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठितिक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता इहेव माणुस्सए भवे जाइं इमाइं कुलाइं भवंति-अड्ढाइं दित्ताइं विच्छिण्णविउल-भवण-सयणासण-जाण-वाहणाइं बहुधण-बहुजायरूव-रययाइं आओग-पओग-संपउत्ताइं-विच्छड्ढियं-पउर-भत्तपाणाइं बहु-दासी-दास-गो-महिस-गवेलय-पभूयाइं बहुजणस्स अपरिभूताइं, तहप्पगारेसु कुलेसु पुमत्ताए पच्चायाति। से णं तत्थ पुमे भवति सुरूवे सुवण्णे सुगंधे सुरसे सुफासे इट्ठे कंते पिए मणुण्णे मणामे अहीणस्सरे अदीणस्सरे इट्ठस्सरे कंतस्सरे पियस्सरे मणुण्णस्सरे मणामस्सरे आदेज्ज-वयणे पच्चायाते। जावि य से तत्थ बाहिरब्भंतरिया परिसा भवति, साव य णं आढाति परिजाणाति महरिहेणं आसणेणं उवणिमंतेति, भासंपि य से भासमाणस्स जाव चत्तारि पंच जणा अणुत्ता चेव अब्भुट्ठंति-बहुं अज्जउत्ते! भासउ-भासउ।
वहां वह कुरूप, कुवर्ण, दुर्गन्ध, अनिष्ट रस और कठोर स्पर्श वाला होता है। वह अनिष्ट, अकान्त, अप्रिय, अमनोज्ञ और मन के लिए अगम्य होता है। वह हीन-स्वर, दीनस्वर, अनिष्टस्वर, अकान्तस्वर, अप्रियस्वर, अमनोज्ञस्वर, अरुचिकरस्वर और अनादेय वचन वाला होता है। वहां उसके बाह्य और आभ्यन्तर परिषद् होती है। परन्तु इन दोनों परिषद् के सदस्य न उसको आदर देते हैं, न उसे स्वामी के रूप में स्वीकार करते हैं, न महान् व्यक्ति के योग्य आसन पर बैठने के लिए निमन्त्रित करते हैं। जब वह भाषण देना प्रारम्भ करता है तब चार-पांच मनुष्य बिना कहे ही खड़े होते हैं और कहते हैं-आर्यपुत्र! अधिक मत बोलो, अधिक मत बोलो। मायावी माया करके उसकी आलोचना-प्रतिक्रमण कर मरणकाल में मृत्यु को पाकर किसी एक देवलोक में देव के रूप में उत्पन्न होता है। वह महान् ऋद्धिवाले, महान् द्युतिवाले, वैक्रिय आदि शक्ति से युक्त, महान् यशस्वी, महान्. बलवाले, महान् सौख्यवाले, ऊंची गति वाले और लम्बी स्थिति वाले देवों में उत्पन्न होता है। वह महान् ऋद्धिवाला, महान् द्युतिवाला, वैक्रिय आदि शक्ति से युक्त, महान् यशस्वी, महान् बल वाला, महान् सौख्यवाला, ऊंची गति वाला और लम्बी स्थिति वाला देव होता है। उसका वक्ष हार से शोभित होता है। वह भुजा में कड़े, त्रुटित और अंगद (बाजुबन्द) पहने हुए होता है। उसके कानों में लोल तथा कपोल तक कानों को घिसते हुए कुण्डल होते हैं। उसके हाथ में नाना प्रकार के आभूषण होते हैं। वह विचित्र वस्त्राभरणों, विचित्र मालाओं व सेहरों, मंगल व प्रवर वस्त्रों को पहने हुए होता है। वह मंगल और प्रवर सुगंधित पुष्प तथा विलेपन को धारण किए हुए होता है। उसका शरीर तेजस्वी होता है। वह प्रलम्ब वनमाला (आभूषण) को धारण किए हुए होता है। वह दिव्य वर्ण, दिव्य गन्ध, दिव्य रस, दिव्य स्पर्श, दिव्य संघात (शरीर की बनावट), दिव्य संस्थान (शरीर की आकृति) और दिव्य ऋद्धि से युक्त होता है। वह दिव्यद्युति11 दिव्यप्रभा, दिव्यछाया, दिव्यअर्चि, दिव्यतेज और दिव्यलेश्या12 से दशों दिशाओं को उद्योतित करता है, प्रभासित13 करता है। वह आहत नाट्यों, गीतों14 तथा कुशल वादक के द्वारा बजाए हुए वादित, तन्त्री, तल, ताल, त्रुटित, घन और मृदङ्ग की महान् ध्वनि से युक्त दिव्य भोगों को भोगता हुआ रहता है। उसके बाह्य और आभ्यन्तर दो परिषदें होती हैं। दोनों परिषदों के सदस्य उसका आदर करते हैं, उसे स्वामी के रूप में स्वीकार करते हैं और उसे महान् व्यक्ति के योग्य आसन पर बैठने के लिए निमन्त्रित करते हैं। जब वह भाषण देना प्रारम्भ करता है तब चार-पांच देव बिना कहे ही खड़े होते हैं और कहते हैं-देव! और अधिक बोलो, और अधिक बोलो। वह देव आयु, भव और स्थिति के क्षय होने के अनन्तर ही देवलेाक से च्युत होकर इसी मनुष्य भव में आढ्य, दीप्त तथा विस्तीर्ण और विपुल भवन, शयन, आसन, यान और वाहन वाले, बहुधन-बहुस्वर्ण तथा चांदी वाले, आयोग और प्रयोग (ऋण देने) में संप्रयुक्त, प्रचुर भक्त-पान का संग्रह रखने वाले, अनेक दासी-दास, गाय-भैंस, भेड़ आदि रखने वाले और बहुत व्यक्तियों के द्वारा अपराजित-ऐसे कुलों में मनुष्य के रूप में उत्पन्न होता है। वहां वह सुरूप, सुवर्ण, सुगन्ध, सुरस और सुस्पर्श वाला होता है। वह इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ और मन के लिए गम्य होता है। वह अहीन स्वर, अदीन स्वर, इष्ट स्वर, कान्त स्वर, प्रिय स्वर, मनोज्ञ स्वर, रुचिकर स्वर और आदेय वचन वाला होता है। वहां उसके बाह्य और आभ्यन्तर दो परिषदें होती हैं। दोनों परिषदों के सदस्य उसका आदर देते हैं, उसे स्वामी के रूप में स्वीकार करते हैं, और उसे महान् व्यक्ति के योग्य आसन पर बैठने के लिए निमन्त्रित करते हैं। जब वह भाषण देना प्रारम्भ करता है तब चार-पांच मनुष्य बिना कहे ही खड़े होते हैं और कहते हैं-'आर्यपुत्र! और अधिक बोलो, और अधिक बोलो।'
संवर-असंवर-पदं
11. अट्ठविहे संवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोइंदियसंवरे, चक्खिंदियसंवरे, घाणिदियसंवरे, जिब्भिंदियसंवरे, फासिंदियसंवरे, मणसंवरे, वइसंवरे, कायसंवरे।
संवर-असंवर-पद
11. संवर आठ प्रकार का होता है- 1. श्रोत्रेन्द्रिय संवर, 2. चक्षुइन्द्रिय संवर, 3. घ्राणइन्द्रिय संवर, 4. जिह्वाइन्द्रिय संवर, 5. स्पर्शइन्द्रिय संवर, 6. मन संवर, 7. वचन संवर, 8. काय संवर।
12. अट्ठविहे असंवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियअसंवरे, चक्खिंदियअसंवरे, घाणिदियअसंवरे, जिब्भिंदियअसंवरे, फासिंदियअसंवरे, मणअसंवरे, वइअसंवरे, कायअसंवरे।
12. असंवर आठ प्रकार का होता है- 1. श्रोत्रेन्द्रिय असंवर, 2. चक्षुइन्द्रिय असंवर, 3. घ्राणइन्द्रिय असंवर, 4. जिह्वाइन्द्रिय असंवर, 5. स्पर्शइन्द्रिय असंवर, 6. मन असंवर, 7. वचन असंवर, 8. काय असंवर।
फास-पदं
13. अट्ठ फासा पण्णत्ता, तं जहा- कक्खडे, मउए, गरुए, लहुए, सीते, उसिणे, णिद्धे, लुक्खे।
स्पर्श-पद
13. स्पर्श आठ प्रकार का होता है- 1. कर्कश, 2. मृदु, 3. गुरु, 4. लघु, 5. शीत, 6. उष्ण, 7. स्निग्ध, 8. रूक्ष।
लोगट्ठिति-पदं
14. अट्ठविधा लोगट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- आगासपहिट्ठिते वाते, वातपतिट्ठिते उवही,उदधिपतिट्ठिता पुढवी, पुढवि-पतिट्ठित्ता तसा थावरा पाणा, अजीवा जीवपतिट्ठित्ता, जीवा कम्म्पतिट्ठित्ता, अजीवा जीवसंगहीता, जीवा कम्म-संगहिता।
लोकस्थिति-पद
14. लोकस्थिति आठ प्रकार की होती है15- 1. वायु आकाश पर टिका हुआ है, 2. समुद्र वायु पर टिका हुआ है, 3. पृथ्वी समुद्र पर टिकी हुई है, 4. त्रस-स्थावर प्राणी पृथ्वी पर टिके हुए हैं, 5. अजीव जीव पर आधारित है, 6. अजीव जीव के द्वारा संगृहीत है, 7. जीव कर्म के द्वारा संगृहीत हैं।
गणिसंपया-पदं
15. अट्ठविहा गणिसंपया पण्णत्ता, तं जहा- आचारसंपया, सुयसंपया, सरीर- संपया, वयणसंपया, वायणासंपया, मतिसंपया, पओगसंपया, संगहपरिण्णा णाम अट्ठमा।
गणिसंपत्-पद
15. गणिसम्पदा16 आठ प्रकार की होती है- 1. आचार-सम्पदा-संयम की समृद्धि, 2. श्रुत-सम्पदा-श्रुत की समृद्धि, 3. शरीर-सम्पदा-शरीर-सौन्दर्य, 4. वचन-सम्पदा-वचन-कौशल, 5. वाचना-सम्पदा-अध्यापन-पटुता, 6. मति-सम्पदा-बुद्धि-कौशल, 7. प्रयोग-सम्पदा-वाद-कौशल, 8. संग्रह-परिज्ञा-संघ-व्यवस्था में निपुणता।
महाणिहि-पदं
16. एगमेगे णं महाणिही अट्ठचक्क- वालपतिट्ठाणे अट्ठट्ठजोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ते।
महानिधि-पद
16. प्रत्येक महानिधि आठ-आठ पहियों पर आधारित है और आठ-आठ योजन ऊंचा है।
समिति-पदं
17. अट्ठ समितीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- इरियासमिती, भासासमिती, एसणासमिती, आयाणभंड-मत्त-णिक्खेवणासमिती, उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाण जल्ल-परि-ठावणियासमिती, मणसमिती, वइसमिती, कायसमिती।
समिति-पद
17. समितियां17 आठ हैं- 1. ईर्यासमिति, 2. भाषासमिति, 3. एषणासमिति, 4. आदान-भांड-अमत्र-निक्षेपणासमिति, 5. उच्चार-प्रस्रवण- क्ष्वेल-सिंघाण-जल्ल-परिष्ठापनासमिति, 6. मनसमिति, 7. वचनसमिति, 8. कायसमिति।
आलोयणा-पदं
18. अट्ठहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति आलोयणं पडिच्छित्तए, तं जहा- आयारवं, आधारवं ववहारवं, ओवीलए, पकुव्व्ए, अपरिस्साई, णिज्जावए, अवायदंसी।
आलोचना-पद
18. आठ स्थानों से सम्पन्न अनगार आलोचना देने के योग्य होता है- 1. आचारवान्-ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और वीर्य इन पांच आचारों से युक्त। 2. आधारवान्-आलोचना लेने वाले के द्वारा आलोच्यमान समस्त अतिचारों को जानने वाला, 3. व्यवहारवान्-आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत-इन पांच व्यवहारों को जानने वाला। 4. अपव्रीडक-आलोचना करने वाले व्यक्ति में, वह लाज या संकोच से मुक्त होकर सम्यक् आलोचना कर सके वैसा, साहस उत्पन्न करने वाला। 5. प्रकारी-आलोचना करने पर विशुद्धि कराने वाला। 6. अपरिश्रावी- आलोचना करने वाले के आलोचित दोषों को दूसरे के सामने प्रकट न करने वाला। 7. निर्यापक-बड़े प्रायश्चित्त को भी निभा सके-ऐसा सहयोग देने वाला। 8. अपायदर्शी-प्रायश्चित्त-भङ्ग से तथा सम्यक् आलोचना न करने से उत्पन्न दोषों को बताने वाला।
19. अट्ठहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति अत्तदोसमालोइत्तए, तं जहा- जातिसंपण्णे, कुलसंपण्णे, विणय-संपण्णे, णाणसंपण्णे, दंसणसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे, खंते, दंते
19. आठ स्थानों से सम्पन्न अनगार अपने दोषों की आलोचना करने के लिए योग्य होता है- 1. जाति सम्पन्न, 2. कुल सम्पन्न, 3. विनय सम्पन्न, 4. ज्ञान सम्पन्न, 5. दर्शन सम्पन्न, 6. चरित्र सम्पन्न, 7. क्षान्त, 8. दान्त।
पायच्छित्त-पदं
20. अट्ठविहे पायच्छित्तं पण्णत्ते, तं जहा- आलोयणारिहे, पडिक्कमणारिहे, तदुभयारिहे, विवेगारिहे, विउसग्गारिहे, तवारिहे, छेयारिहे, मूलारिहे।
प्रायश्चित्त-पद
20. प्रायश्चित्त18 आठ प्रकार का होता है- 1. आलोचना के योग्य, 2. प्रतिक्रमण के योग्य, 3. आलोचना और प्रतिक्रमण-दोनों के योग्य, 4. विवेक के योग्य, 5. व्युत्सर्ग के योग्य, 6. तप के योग्य, 7. छेद के योग्य, 8. मूल के योग्य।
मदट्ठाण-पदं
21. अट्ठ मयट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- जातिमए, कुलमए, बलमए, रूवमए, तवमए, सुतमए, लाभमए, इस्सरियमए।
मदस्थान-पद
21. मद19 के स्थान आठ है- 1. जातिमद, 2. कुलमद, 3. बलमद, 4. रूपमद, 5. तपोमद, 6. श्रुतमद, 7. लाभमद, 8. ऐश्वर्यमद।
अकिरियावादि-पदं
22. अट्ठ अकिरियावाई पण्णत्ता, तं जहा- एगावाई, अणेगावाई, मितवाई, णिम्मित्तवाई, सायवाई, समुच्छेदवाई, णितावाई, णसंतपरलोगवाई।
अक्रियावादि-पद
22. अक्रियावादी20 आठ हैं- 1. एकवादी-एक ही तत्त्व को स्वीकार करने वाले, 2. अनेकवादी-धर्म और धर्मी को सर्वथा भिन्न मानने वाले अथवा सकल पदार्थों को विलक्षण मानने वाले, एकत्व को सर्वथा अस्वीकार करने वाले, 3. मितवादी-जीवों को परिमित मानने वाले, 4. निर्मितवादी-ईश्वरकर्तृत्व-वादी, 5. सातवादी-सुख से ही सुख की प्राप्ति मानने वाले, सुखवादी, 6. समुच्छेदवादी-क्षणिकवादी। 7. नित्यवादी-लोक को एकान्त मानने वाले, 8. असत्परलोकवादी-परलोक में विश्वस्त न करने वाले।
महाणिमित्त-पदं
23. अट्ठविहे महाणिमित्ते पण्णत्ते, तं जहा- भोमे, उप्पाते, सुविणे, अंतलिक्खे, अंगे, सरे, लक्खणे वंजणे।
महानिमित्त-पद
23. महानिमित्त आठ प्रकार का होता है- 1. भौम, 2. उत्पात, 3. स्वप्न, 4. आन्तरिक्ष, 5. अङ्ग, 6. स्वर, 7. लक्षण, 8. व्यञ्जन।
वयणविभत्ति-पदं
24. अट्ठविधा वयणविभत्ती पण्णत्ता, तं जहा-
वचनविभक्ति-पद
24. वचन-विभक्ति के आठ प्रकार हैं-
संगहणी-गाहा
1. णिद्देसे पढमा होती, बितिया उवएसणे। ततिया करणम्मि कता, चउत्थी संपदावणे॥ 2. पंचमी य अवदाणे, छट्ठी सस्सामिवादणे। सत्तमी सण्णिहाणत्थे, अट्ठमी आमंतणी भवे॥ 3. तत्थ पढमा विभत्ती, णिद्देसे-सो इमो अहं व त्ति। बितिया उण उवएसे-भण कुण व इमं व तं वत्ति॥ 4. ततिया करणम्मि कया-णीतं व कतं व तेण य मए वा। हंदि णमो साहाए, हवति चउत्थी पदाणंमि॥ 5. अवणे गिण्हसु तत्तो, इत्तोत्ति वा पंचमी अवादाणे। छट्ठी तस्स इमस्स वा, गतस्स वा सामि-संबंधे॥ 6. हवइ पुण सत्तमी तमिमम्मि आहारकालभावे य। आमंतणी भवे अट्ठमी उ जह हे जुवाण! त्ति।
संग्रहणी-गाथा
1. निर्देश, 2. उपदेश, 3. करण, 4. सम्प्रदान, 5. अपादान, 6. स्वस्वामिवचन, 7. सन्निधानार्थ, 8. आमंत्रणी। निर्देश के अर्थ में प्रथमा विभक्ति होती है, जैसे-वह, यह, मैं। उपदेश में द्वितीया विभक्ति होती है, जैसे-इसे बता, वह कर। करण में तृतीया विभक्ति होती है, जैसे-शकट में लाया गया है, मेरे द्वारा किया गया है। सम्प्रदाय में चतुर्थी विभक्ति होती है, जैसे-नम:स्वाहा। अपादान में पंचमी विभक्ति होती है, जैसे-घर से दूर ले जा, इस कोठे से ले जा। स्वस्वामिवचन में षष्ठी विभक्ति होती है, जैसे-यह उसका, यह इसका नौकर है। सन्निधानार्थ में सप्तमी विभक्ति होती है, जैसे-उसमें, इसमें। आमंत्रणी में आठवीं विभक्ति होती है, जैसे-हे जवान!
छउमत्थ-केवलि-पदं
25. अट्ठ ठाणाइं छउमत्थे सव्वभावेणं ण याणति पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, 0अधम्मतिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं,0 गंधं, वातं। एताणि चेव उप्पण्णणाणदंसणधरे अरहा जिणे केवली सव्वभावेणं जाणइ पासइ, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं,0 गन्धं, वातम्।
छद्मस्थ-केवलि-पद
25. आठ पदार्थों को छद्मस्थ सम्पूर्णरूप से न जानता है, न देखता है- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्तजीव, 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध, 8. वायु। प्रत्यक्ष ज्ञान-दर्शन को धारण करने वाले अर्हत्, जिन, केवली इन्हें सम्पूर्णरूप से जानते-देखते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्तजीव, 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध, 8. वायु।
आउवेद-पदं
26. अट्ठविधे आउवेदे पण्णत्ते, तं जहा- कुमारभिच्चे, कायतिगिच्छा, सालाई, सल्लहत्ता, जंगोली, भूतवेज्जा, खारतंते, रसायणे।
आयुर्वेद-पद
26. आयुर्वेद21 के आठ प्रकार हैं- 1. कुमारभृत्य-बालकों का चिकित्सा-शास्त्र। 2. कायचिकित्सा-ज्वर आदि रोगों का चिकित्सा-शास्त्र। 3. शालाक्य-कान, मुंह, नाक आदि के रोगों की शल्य-चिकित्सा का शास्त्र। 4. शल्यहत्या-शल्य-चिकित्सा का शास्त्र 5. जंगोली-अंगदतंत्र-विष-चिकित्सा का शास्त्र। 6. भूतविद्या-देव, असुर, गंधर्व, यक्ष, राक्षस, पिशाच आदि से ग्रस्त व्यक्तियों की चिकित्सा का शास्त्र। 7. क्षारतन्त्र-वाजीकरण तंत्र-वीर्य-पुष्टि का शास्त्र। 8. रसायन-पारद आदि धातुओं के द्वारा की जाने वाली चिकित्सा का शास्त्र।
अग्गमहिसी-पदं
27. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अट्ठग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पउमा, सिवा, सची, अंजू, अमला, अच्छरा, णवमिया, रोहिणी।
अग्रमहिषी-पद
27. देवेन्द्र देवराज शक्र के आठ अग्र- महिषियां हैं- 1. पद्मा, 2. शिवा, 3. शची, 4. अंजू, 5. अमला, 6. अप्सरा, 7. नवमिका, 8. रोहिणी।
28. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अट्ठग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कण्हा, कण्हराई, रामा, रामरक्खिता, वसू, वसुगुप्ता, वसुमित्ता, वसुंधरा।
28. देवेन्द्र देवराज ईशान के आठ अग्र-महिषियां हैं- 1. कृष्णा, 2. कृष्णराजी, 3. रामा, 4. रामरक्षिता, 5. वसू, 6. वसुगुप्ता, 7. वसुमित्रा, 8. वसुन्धरा।
29. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो अट्ठग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ।
29. देवेन्द्र देवराज शक्र के लोकपाल महाराज सोम के आठ अग्रमहिषियां हैं।
30. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो वेसमणस्स महारण्णो अट्ठग्गमहिसीओ पण्णत्ताओ।
30. देवेन्द्र देवराज ईशान के लोकपाल महाराज वैश्रमण के आठ अग्रमहिषियां हैं।
महग्गह-पदं
31. अट्ठ महग्गहा पण्णत्ता, तं जहा- चंदे, सूरे, सुक्के, बुहे, बहस्सती, अंगारे, सणिंचरे, केऊ।
महाग्रह-पद
31. महाग्रह आठ हैं- 1. चन्द्र, 2. सूर्य, 3. शुक्र, 4. बुध, 5. बृहस्पति, 6. अंगार, 7. शनिश्चर, 8. केतु।
तणवणस्सइ-पदं
32. अट्ठविधा तणवणस्सतिकाइया पण्णत्ता, तं जहा- मूले, कंदे, खंधे, तया, साले, पवाले, पत्ते, पुप्फे।
तृणवनस्पति-पद
32. तृणवनस्पतिकायिक आठ प्रकार के होते हैं- 1. मूल, 2. कंद, 3. स्कंद, 4. त्वक्, 5. शाखा, 6. प्रवाल, 7. पत्र, 8. पुष्प।
संजम-असंजम-पदं
33. चउरिंदिया णं जीवा असमारंभ-माणस्स अट्ठविधे संजमे कज्जति, तं जहा- चक्खुमातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। चक्खुमएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति। घाणामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति। जिब्भामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति। फासामातो सोक्खातो अववरोवेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं असंजोएत्ता भवति।
संयम-असंयम-पद
33. चतुरिन्द्रिय जीवों का आरम्भ नहीं करने वाले के आठ प्रकार का संयम होता है- 1. चक्षुमय सुख का वियोग नहीं करने से, 2. चक्षुमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 3. घ्राणमय सुख का वियोग नहीं करने से, 4. घ्राणमय दुःख का संयोग नहीं करने से 5. रसमय सुख का वियोग नहीं करने से, 6. रसमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 7. स्पर्शमय सुख का वियोग नहीं करने से, 8. स्पर्शमय दु:ख का संयोग नहीं करने से।
34. चउरिंदियाणं जीवा समारभ-माणस्स अट्ठविधे असंजमे कज्जति, तं जहा- चक्खुमातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। चक्खुमएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। घाणामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। जिब्भामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं ववरोवेत्ता भवति। फासामातो सोक्खातो ववरोवेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति।
34. चतुरिन्द्रिय जीवों का आरम्भ करने वाले के आठ प्रकार का असंयम होता है- 1. चक्षुमय सुख का वियोग करने से, 2. चक्षुमय दु:ख का संयोग करने से, 3. घ्राणमय सुख का वियोग करने से, 4. घ्राणमय दु:ख का संयोग करने से, 5. रसमय सुख का वियोग करने से, 6. रसमय दु:ख का संयोग करने से, 7 . स्पर्शमय सुख का वियोग करने से, 8. स्पर्शमय दु:ख का संयोग करने से।
सुहुम-पदं
35. अट्ठ सुहमा पण्णत्ता, तं जहा- पाणसुहुमे, पणगसुहुमे, बीयसुहुमे, हरितसुहुमे, पुप्फसुहुमे, अंडसुहुमे, लेणसुहुमे, सिणेहसुहुमे।
सूक्ष्म-पद
35. सूक्ष्म आठ हैं- 1. प्राणसूक्ष्म, 2. पनकसूक्ष्म, 3. बीजसूक्ष्म, 4. हरितसूक्ष्म, 5. पुष्पसूक्ष्म, 6. अण्डसूक्ष्म, 7. लयनसूक्ष्म, 8. स्नेहसूक्ष्म।
भरहचक्कवट्टि-पदं
36. भरहस्स णं रण्णो चाउरंतचक्क-वट्टिस्स अट्ठ पुरिसजुगाइं अणुबद्धं सिद्धाइं बुद्धाइं मुत्ताइं अंतगडाइं परिणिव्वुडाइं सव्वदुक्खप्पहीणाइं, तं जहा- आदिच्चजसे, महाजसे, अतिबले, महाबले, तेयवीरिए, कत्तवीरिए, दंडवीरिए, जलवीरिए।
भरतचक्रवर्ति-पद
36. चतुरन्त चक्रवर्ती राजा भरत के आठ उत्तराधिकारी पुरुषयुग-राजा लगातार सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुए22- 1. आदित्ययशा, 2. महायशा, 3. अतिबल, 4. महाबल, 5. तेजोवीर्य, 6. कार्त्तवीर्य, 7. दण्डवीर्य, 8. जलवीर्य।
पास-गण-पदं
37. पासस्स णं अरहओ पुरिसा-दाणियस्स अट्ठगणा अट्ठ गणहरा होत्था, तं जहा- सुभे, अज्जघोसे, वसिट्ठे, बंभचारी, सोमे, सिरिधरे, वीरभद्दे, जसोभद्दे।
पार्श्व-गण-पद
37. पुरुषादानीय23 अर्हत् पार्श्व के आठ गण और आठ गणधर24 थे- 1. शुभ, 2. आर्यघोष, 3. वशिष्ठ, 4. ब्रह्मचारी, 5. सोम, 6. श्रीधर, 7. वीरभद्र, 8. यशोभद्र।
दंसण-पदं
38. अट्ठविधे दंसणे पण्णत्ते, तं जहा- सम्मदंसणे, मिच्छदंसणे, सम्मामिच्छदंसणे, चक्खुदंसणे, अचक्खुदंसणे, ओहिदंसणे, केवलदंसणे, सुविणदंसणे।
दर्शन-पद
38. दर्शन25 आठ प्रकार का होता है- 1. सम्यग्दर्शन, 2. मिथ्यादर्शन, 3. सम्यग्मिथ्यादर्शन, 4. चक्षुदर्शन, 5. अचक्षुदर्शन, 6. अवधिदर्शन, 7. केवलदर्शन, 8. स्वप्नदर्शन।
ओवमिय-काल-पदं
39. अट्ठविधे अद्धोवमिए पण्णत्ते, तं जहा- पलिओवमे, सागरोवमे, ओसप्पिणी, उस्सप्पिणी, पोग्गलपरियट्टे, तीतद्धा, अणागतद्धा, सव्वद्धा।
औपमिक-काल-पद
39. औपमिक अद्धा26 (काल) आठ प्रकार का होता है- 1. पल्योपम, 2. सागरोपम, 3. अवसर्पिणी, 4. उत्सर्पिणी, 5. पुद्गलपरिवर्त, 6. अतीत-अद्धा, 7. अनागत-अद्धा, 8. सर्व-अद्धा।
अरिट्ठनेमि-पदं
40. अरहतो णं अरिट्ठणेमिस्स जाव अट्ठमातो पुरिसजुगातो जुगंतकरभूमि। दुवातपरियाए अंतमकासी।
अरिष्टनेमि-पद
40. अर्हत् अरिष्टनेमि से आठवें पुरुषयुग तक युगान्तकर भूमि रही-मोक्ष जाने का क्रम रहा, आगे नहीं27। अर्हत् अरिष्टनेमि को केवलज्ञान प्राप्त किए दो वर्ष हुए थे, उसी समय से उनके शिष्य मोक्ष जाने लगे।
महावीर-पदं
41. समणेणं भगवता महावीरेणं अट्ठ रायाणो मुंडे भवेत्ता अगाराओ अणगारितं पव्वाइया, तं जहा-
महावीर-पद
41. श्रमण भगवान् महावीर ने आठ राजाओं को मुण्डित कर अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित किया28-
संगहणी-गाहा
1. वीरंगए वीरजसे, संजय एणिज्जए य रायरिसी। सेये सिये उद्दायणे, तह संखे कासिवद्धणे॥
संग्रहणी-गाहा
1. वीराङ्गक, 2. वीरयशा, 3. संजय, 4. एणेयक, 5. सेय, 6. शिव, 7. उद्रायण 8. शंख-काशीवर्द्धन।
आहार-पदं
42. अट्ठविहे आहारे पण्णत्ते, तं जहा- मणुण्णे-असणे पाणे खाइमे साइमे। अमणुणे-असणे पाणे खाइमे साइमे।
आहार-पद
42. आहार आठ प्रकार का होता है- 1. मनोज्ञ अशन, 2. मनोज्ञ पान, 3. मनोज्ञ खाद्य, 4. मनोज्ञ स्वाद्य, 5. अमनोज्ञ अशन, 6. अमनोज्ञ पान, 7. अमनोज्ञ खाद्य, 8. अमनोज्ञ स्वाद्य।
कण्हराइ-पदं
43. उप्पिं सणंकुमार-माहिंदाणं कप्पाणं हेट्ठिं बंभलोगे कप्पे रिट्ठ-विमाण-पत्थडे़, एत्थ णं अक्खाडग- समचउरंस-संठाण-संठिताओ अट्ठ कण्हराईओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पुरत्थिमे णं दो कण्हराईओ, दाहिणे णं दो कण्हराईओ, पच्चत्थिमे णं दो कण्हराईओ, उत्तरे णं दो कण्हराईओ। पुरत्थिमा अब्भंतरा कण्हराई दाहिणं बाहिरं कण्हराइं पुट्ठा। दाहिणा अब्भंतरा कण्हराई पच्चत्थिमं बाहिरं कण्हराइं पुट्ठा। पच्चत्थिमा अब्भंतरा कण्हराई उत्तरं बाहिरं कण्हराइं पुठा। उत्तरा अब्भंतरा कण्हराई पुरत्थिमं बाहिरं कण्हराइं पुट्ठा। पुरत्थिमपच्चत्थिमिल्लाओ बाहिराओ दो कण्हराईओ छलंसाओ। उत्तरदाहिणाओ बाहिराओ दो कण्हराईओ तंसाओ। सव्वाओ वि णं अब्भंतरकण्हराईओ चउरंसाओ।
कृष्णराजि-पद
43. सनत्कुमार और माहेन्द्र देवलोक के ऊपर तथा ब्रह्मलोक देवलोक के नीचे रिष्टविमान का प्रस्तर है। वहां अखाड़े के समान समचतुरस्र (चतुष्कोण) संस्थान वाली आठ कृष्णराजियां-काले पुद्गलों की पंक्तियां हैं- 1. पूर्व में दो (1, 2) कृष्णराजियां हैं, 2. दक्षिण में दो (3, 4) कृष्णराजियां हैं, 3. पश्चिम में दो (5, 6) कृष्णराजियां हैं, 4. उत्तर में दो (7, 8) कृष्णराजियां हैं। पूर्व की आभ्यन्तर कृष्णराजी दक्षिण की बाह्य कृष्णराजी से स्पृष्ट है। दक्षिण की आभ्यन्तर कृष्णराजी पश्चिम की बाह्य कृष्णराजी से स्पृष्ट है। पश्चिम की आभ्यन्तर कृष्णराजी उत्तर की बाह्य कृष्णराजी से स्पृष्ट है। उत्तर की आभ्यन्तर कृष्णराजी पूर्व की बाह्य कृष्णराजी से स्पृष्ट है। पूर्व और पश्चिम की बाह्य दो कृष्ण-राजियां षट्कोण वाली हैं। उत्तर और दक्षिण की बाह्य दो कृष्ण-राजियां त्रिकोण वाली है। समस्त आभ्यन्तर कृष्णराजियां चतुष्कोण वाली हैं।
44. एतासि णं अट्ठण्हं कण्हराईणं अट्ठ णामधेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- कण्हराईति वा, मेहराईति वा, मघाति वा, माघवतीति वा, वातफलिहेति वा, वातपलिक्खोभेति वा, देवफलिहेति वा, देवपलिक्खोभेति वा।
44. इन आठ कृष्णराजियों के आठ नाम हैं- 1. कृष्णराजी , 2. मेघराजी, 3. मघा, 4. माघवती, 5.वातपरिघा, 6. वातपरिक्षोभा, 7. देवपरिघा, 8. देवपरिक्षोभा।
45. एतासिं णं अट्ठण्हं कण्हराईणं अट्ठसु ओवासंतरेसु अट्ठ लोगंतिय-विमाणा पण्णत्ता, तं जहा- अच्ची, अच्चिमाली, वइरोअणे, पभंकरे, चंदाभे, सूराभे, सुपइट्ठाभे, अग्गिच्चाभे।
45. इन आठ कृष्णराजियों के आठ अव-काशान्तरो में आठ लोकान्तिक विमान हैं- 1. अर्चि, 2. अर्चिमाली, 3. वैरोचन, 4. प्रभंकर, 5. चन्द्राभ, 6. सूराभ, 7. सुप्रतिष्ठाभ, 8. अग्न्यर्चाभ।
46. एतेसु णं अट्ठसु लोगंतियविमाणेसु अट्ठविधा लोगंतिया देवा पण्णत्ता, तं जहा-
46. इन आठ लोकान्तिक विमानों में आठ प्रकार के लोकान्तिक देव हैं-
संगहणी-गाथा
1. सारस्सतमाइच्चा, वण्ही वरुणा य गद्दतोया य। तुसिता अव्वाबाहा, अग्गिच्चा चेव बोद्धव्वा॥
संग्रहणी-गाहा
1. सारस्वत, 2. आदित्य, 3. वह्नि, 4. वरुण, 5. गर्दतोय, 6. तुषित, 7. अव्याबाध, 8. अग्न्यर्च।
47. एतेसिं णं अट्ठण्हं लोगंतियदेवाणं अजहण्णमणुक्कोसेणं अट्ठ सगारोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
47. इन आठ लोकान्तिक देवों की जघन्य और उत्कृष्ट स्थिति आठ-आठ सागरोपम की है।
मज्झपदेस-पदं
48. अट्ठ धम्मत्थिकाय-मज्झपएसा पण्णत्ता।
मध्यप्रदेश-पद
48. धर्मास्तिकाय के आठ मध्यप्रदेश (रुचक प्रदेश) हैं।
49. अट्ठ अधम्मत्थिकाय-मज्झपएसा पण्णत्ता।
49. अधर्मास्तिकाय के आठ मध्यप्रदेश हैं।
50. अट्ठ आगासत्थिकाय-मज्झपएसा पण्णत्ता।
50. आकाशास्तिकाय के आठ मध्यप्रदेश हैं।
51. अट्ठ जीव-मज्झपएसा पण्णत्ता।
51. जीव के आठ मध्यप्रदेश हैं।
महापउम-पदं
52. अरहा णं महापउमे अट्ठ रायाणो मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारितं पव्वावेस्सति, तं जहा- पउम, पउमगुम्मं, णलिणं, णलिणगुम्मं, पउमद्धयं, धणुद्धयं, कणगरहं, भरहं।
महापद्म-पद
52. अर्हत् महापद्म आठ राजाओं को मुण्डित कर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित करेंगे- 1. पद्म, 2. पद्मगुल्म, 3. नलिन, 4. नलिनगुल्म, 5. पद्मध्वज, 6. धनुर्ध्वज, 7. कनकरथ, 8. भरत।
कण्ह-अग्गमहिसी-पदं
53. कण्हस्स णं वासुदेवस्स अट्ठ अग्गमहिसीओ अरहतो णं अरिट्ठ-णेमिस्स अंतिते मुंडा भवेत्ता अगाराओ अणगारितं पव्वइया सिद्धाओ बुद्धाओ मुत्ताओ अंतगडाओ परि-णिव्वुडाओ सव्वदुक्खप्पहीणाओ, तं जहा-
कृष्ण-अग्रमहिषी-पद
53. वासुदेव कृष्ण की आठ अग्रमहिषियां अर्हत् अरिष्टनेमि के पास मुण्डित होकर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित होकर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परिनिर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुई30-
संगहणी-गाहा
1. पउमावती य गोरी, गांधारी लक्खणा सुसीमा य। जंबवती सच्चभामा, रुप्पिणी अग्गमहिसीओ॥
संग्रहणी-गाथा
1. पद्मावती, 2. गौरी, 3. गांधारी, 4. लक्ष्मणा, 5. सुसीमा, 6. जाम्बवती, 7. सत्यभामा, 8. रुक्मिणी।
पुव्ववत्थु-पदं
54. वीरियपुव्वस्स णं अट्ठ वत्थु अट्ठ चूलवत्थू पण्णत्ता।
पुर्ववस्तु-पद
54. वीर्यप्रवाद पूर्व के आठ वस्तु (मूल अध्ययन) और आठ चूलिका वस्तु है।
गति-पदं
55. अट्ठगतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- णिरयगती, तिरियगती, मणुयगती, देवगती, सिद्धिगती, गुरुगती, पणोल्लणगती, पब्भारगती।
गति-पद
55. गतियां आठ हैं31- 1. नरकगति, 2. तिर्यञ्चगति, 3. मनुष्यगति, 4. देवगति 5. सिद्धिगति, 6. गुरुगति, 7. प्रणोदनगति, 8. प्राग्भारगति।
दीवसमुद्द-पदं
56. गंगा-सिंधु-रत्त-रत्तवति-देवीणं दीवा अट्ठ-अट्ठ जोयणाइं आयाम- विक्खंभेणं पण्णत्ता।
द्वीपसमुद्र-पद
56. गंगा, सिन्धू, रक्ता और रक्तवती नदियों की अधिष्ठात्री देवियों के द्वीप आठ-आठ योजन लम्बे-चौड़े हैं।32
57. उक्कामुह-मेहमुह-विज्जमुह- विज्जुदंतदीवा णं दीवा अट्ठ-अट्ठ जोयणसयाइं आयामविक्खेभेणं पण्णत्ता।
57. उल्कामुख, मेघमुख, विद्युन्मुख और विद्युद्दन्त द्वीप आठ-आठ सौ योजन लम्बे-चौड़े हैं।
58. कालोदे णं समुद्दे अट्ठ जोयणसय- सहसाइं चक्कवालविक्खंभेणं पण्णत्ते।
58. कालोद समुद्र की गोलाकर चौड़ाई आठ लाख योजन की है।
59. अब्भंतरपुक्खरद्धे णं अट्ठ जोयण- सयसहस्साइं चक्कवालविक्खंभेणं पण्णत्ते।
59. आभ्यन्तर पुष्करार्ध की गोलाकार चौड़ाई आठ लाक्ष योजन की है।
60. एवं बाहिरपुक्खरद्धेवि।
60. इसी प्रकार बाह्य पुष्करार्ध की गोला-कार चौड़ाई आठ लाख योजन की है।
काकणिरयण-पदं
61. एगमेगस्स णं रण्णो चाउरंतचक्क- वट्टिस्स अट्ठसोवण्णिए काकणिरयणे छत्तले दुवालेसंसिए अट्ठकण्णिए अधिकरणिसंठिते।
काकिणीरत्न-पद
61. प्रत्येक चतुरन्त चक्रवर्ती राजा के आठ सुवर्ण33 जितना भारी काकिणी रत्न होता है। वह छह तल (मध्यखण्ड), बारहकोण, आठ कर्णिका (कोण-विभाग) और अह-रन के संस्थान वाला होता है।
मागध-जोयण पदं
62. मागधस्स णं जोयणस्स अट्ठ धणु- सहस्साइं णिधत्ते पण्णत्ते।
मागध-योजना-पद
62. मगध में योजन34 का प्रमाण आठ हजार धनुष्य का है।
जंबूदीव-पदं
63. जंबू णं सुदंसणा अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, बहुमज्झदेसभाए अट्ठ जोयणाइं विक्खंभेणं सातिरेगाइं अट्ठ जोयणाइं सव्वग्गेणं पण्णत्ता।
जम्बूद्वीप-पद
63. सुदर्शना जम्बू वृक्ष आठ योजन ऊंचा है। वह बहुमध्य-देशभाग (ठीक बीच) में आठ योजन चौड़ा और सर्वपरिमाण में आठ योजन से अधिक है।35
64. कूडसामली णं अट्ठ जोयणाइं एवं चेव।
64. कूटशाल्मली वृक्ष आठ योजन ऊंचा है। वह बहुमध्य-देशभाग में आठ योजन चौड़ा और सर्व परिमाण में आठ योजन से अधिक है36।
65. तिमिसगुहा णं अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं।
65. तमिस्र गुफा आठ योजन ऊंची है।
66. खंडप्पवालगुहा णं अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं।
66. खण्डप्रपात गुफा आठ योजन ऊंची है।
67. जंबूद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए उभतो कूले अट्ठ वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा- चित्तकूडे, पम्हकूडे, णलिणकूडे, एगसेले, तिकूडे, वेसमणकूडे, अंजणे, मायंजणे।
67. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के दोनों तटों पर आठ वक्षस्कार पर्वत है- 1. चित्रकूट, 2. पक्ष्मकूट, 3. नलिनकूट, 4. एकशैल, 5. त्रिकूट, 6. वैश्रमणकूट, 7. अञ्जन, 8. माताञ्जन।
68. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोयाए महाणदीए उभतो कूले अट्ठ वक्खारपव्वया पण्णत्ता, तं जहा- अंकावती, पम्हावती, आसीविसे, सुहावहे, चंदपव्वते, सूरपव्वते, णागपव्वते, देवपव्वते।
68. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के दोनों तटों पर आठ वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. अंकावती, 2. पक्ष्मावती, 3. आशीविष, 4. सुखावह, 5. चन्द्रपर्वत, 6. सूरपर्वत, 7. नागपर्वत, 8. देवपर्वत।
69. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीताए महाणदीए उत्तरे णं अट्ठ चक्कवट्टिविजया पण्णत्ता, तं जहा- कच्छे, सुकच्छे, महाकच्छे, कच्छगावती, आवत्ते, 0मंगलावत्ते, पुक्खले, 0पुक्खलावती।
69. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के उत्तर में चक्रवर्ती के आठ विजय हैं- 1. कच्छ, 2. सुकच्छ, 3. महाकच्छ, 4. कच्छकावती, 5. आवर्त्त, 6. मंगलावर्त्त, 7. पुष्कल, 8. पुष्कलावती।
70. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीताए महाणदीए दाहिणे णं अट्ठ चक्कवट्टिविजया पण्णत्ता, तं जहा- वच्छे, सुवच्छे, महावच्छे, वच्छगावती, रम्मे, रम्मगे रमणिज्जे, मंगलावती।
70. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के दक्षिण में चक्रवर्ती के आठ विजय हैं- 1. वत्स, 2. सुवत्स, 3. महावत्स, 4. वत्सकावती, 5. रम्य, 6. रम्यक, 7. रमणीय, 8. मंगलावती।
71. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोयाए महाणदीए दाहिणे णं अट्ठ चक्कवट्टिविजया पण्णत्ता, तं जहा- पम्हे, सुपम्हे, महपम्हे, पम्हगावती, संखे, णलिणे, कुमुए, सलिलावती।
71. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के दक्षिण में चक्रवर्ती के आठ विजय हैं- 1. पक्ष्म, 2. सुपक्ष्म, 3. महापक्ष्म, 4. पक्ष्मकावती, 5. शंख, 6. नलिन, 7. कुमुद, 8. सलिलावती।
72. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोयाए महाणदीए उत्तणे णं अट्ठ चक्कवट्टिविजया पण्णत्ता, तं जहा- वप्पे, सुवले, महावप्पे, वप्पगावती, वग्गू, सुवग्गू, गंधिले, गंधिलावती।
72. जम्बूद्वीप द्वीप के पश्चिम में शीतोदा महानदी के उत्तर में चक्रवर्ती के आठ विजय हैं- 1. वप्र, 2. सुवप्र, 3. महावप्र, 4. वप्रकावती, 5. वल्गु, 6. सुवल्गु, 7. गन्धिल, 8. गन्धिलावती।
73. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए उत्तरे णं अट्ठ रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खेमा, खेमपुरी, रिट्ठा, रिट्ठपुरी, खग्गी, मंजूसा, ओसधी, पुंडरीगिणी।
73. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के उत्तर में आठ राजधानियां हैं- 1. क्षेमा, 2. क्षेमपुरी, 3. रिष्टा, 4. रिष्टपुरी, 5. खड्गी, 6. मंजूषा, 7. औषधि, 8. पौंडरीकिणी।
74. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणईए दाहिणे णं अट्ठ रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- सुसीमा, कुंडला, अपराजिया, पभंकरा, अंकावई, पम्हावई, सुभा, रयणसंचया।
74. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के दक्षिण में आठ राजधानियां हैं- 1. सुसीमा, 2. कुण्डला, 3. अपराजिता, 4. प्रभाकरा, 5. अंकावती, 6. पक्ष्मावती, 7. शुभा, 8. रत्नसंचया।
75. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओदाए महाणदीए दाहिणे णं अट्ठ रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आसपुरा, सीहपुरा, महापुरा, विजयपुरा, अपराजिता, अवरा, असोया, वीतसोगा।
75. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के दक्षिण में आठ राजधानियां हैं- 1. अश्वपुरी, 2. सिंहपुरी, 3. महापुरी, 4. विजयपुरी, 5. अपराजिता, 6. अपरा, 7. अशोका, 8. वीतशोका।
76. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोयाए महाणईए उत्तरे णं अट्ठ रायहाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- विजया, वेजयंती, जयंती, अपराजिया, चक्कपुरा, खग्गपुरा, अवज्झा, अउज्झा।
76. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के उत्तर में आठ राजधानियां हैं- 1. विजया, 2. वैजयन्ती, 3. जयन्ती, 4. अपराजिता, 5. चक्रपुरी, 6. खड्गपुरी, 7. अवध्या, 8. अयोध्या।
77. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए उत्तरे णं उक्कोसपए अट्ठ अरहंता, अट्ठ चक्कवट्ठी, अट्ठ बलदेवा, अट्ठ वासु-देवा उप्पज्जिंसु वा उप्पज्जंति वा उप्पज्जिस्संति वा।
77. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के उत्तर में उत्कृष्टत: आठ अर्हत्, आठ चक्रवर्ती, आठ बलदेव और आठ वासुदेव उत्पन्न हुए थे, होते हैं और होंगे।37
78. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीताए (महाणदीए?) दाहिणे णं उक्कोसपए एवं चेव।
78. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता (महानदी?) के दक्षिण में उत्कृष्टत: आठ अर्हत्, आठ चक्रवर्ती, आठ बलदेव और आठ वासुदेव उत्पन्न हुए थे, होते हैं और होंगे।38
79. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओयाए महाणदीए दाहिणे णं उक्कोसपए एवं चेव।
79. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के दक्षिण में उत्कृष्टत: आठ अर्हत्, आठ चक्रवर्ती, आठ बलदेव और आठ वासुदेव उत्पन्न हुए थे, होते हैं और होंगे।39
80. एवं उत्तरेण वि।
80. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के उत्तर में उत्कृष्टत: आठ अर्हत्, आठ चक्रवर्ती, आठ बलदेव और आठ वासुदेव उत्पन्न हुए थे, होते हैं और होंगे।40
81. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणईए उत्तरे णं अट्ठ दीहवेयड्ढा, अट्ठ तिमिसगुहाओ, अट्ठ खंडगप्पवातगुहाओ, अट्ठ कय-मालगा देवा, अट्ठ णट्टमालगा देवा, अट्ठ गंगाकुंडा, अट्ठ सिंधू कुंडा अट्ठ गंगाओ अट्ठ सिंधूओ, अट्ठ उसभकूडा पव्वत्ता, अट्ठ उसभकूडा देवा पण्णत्ता।
81. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के उत्तर में आठ दीर्घ-वैताढ्य, आठ तमिस्रगुफाएं, आठ खण्डक-प्रपातगुफाएं, आठ कृतमालक देव, आठ नृत्यमालक देव, आठ गंगाकुण्ड, आठ सिन्धूकुण्ड, आठ गंगा, आठ सिन्धू, आठ ऋषभकूट पर्वत और आठ ऋषभकूट देव है।
82. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं सीताए महाणदीए दाहिणे णं अट्ठ दीहवेअड्ढा एवं चेव जाव अट्ठ उसभकूडा देवा पण्णत्ता। णवरमेत्थ रत्त-रत्तावती, तासिं चेव कुंडा।
82. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में शीता महानदी के दक्षिण में आठ दीर्घ-वैताढ्य, आठ तमिस्रगुफाएं, आठ खण्डक-प्रपातगुफाएं, आठ कृतमालक देव, आठ नृत्यमालक देव, आठ रक्ताकुण्ड, आठ रक्तवतीकुण्ड, आठ रक्ता, आठ रक्तवती, आठ ऋषभकूट पर्वत और आठ ऋषभकूट देव है।
83. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीतोयाए महाणदीए दाहिणे णं अट्ठ दीहवेयड्ढा जाव अट्ठ णट्टमालगा देवा, अट्ठ गंगाकुंडा, अट्ठ सिंधुकुंडा, अट्ठ गंगाओ, अट्ठ सिंधूओ, अट्ठ उसभकूडा पव्वत्ता, अट्ठ उसभकूडा देवा पण्णत्ता।
83. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के दक्षिण में आठ दीर्घवैताढ्य, आठ तमिस्रगुफाएं, आठ खण्डक-प्रपातगुफाएं, आठ कृतमालक देव, आठ नृत्यमालक देव, आठ गंगाकुण्ड, आठ सिन्धूकुण्ड, आठ गंगा, आठ सिन्धू, आठ ऋषभकूट पर्वत और आठ ऋषभकूट देव है।
84. जंबुद्दीवे, दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओयाए महाणदीए उत्तरे णं अट्ठ दीहवेयड्ढा जाव अट्ठ णट्टमालगा देवा पण्णत्ता। अट्ठ रत्ता कुंडा, अट्ठ रत्तावतिकुंडा, अट्ठ रत्ताओ अट्ठ रत्तावतीओ, अट्ठ उसभकूडा पव्वत्ता, 0अट्ठ उसभकूडा देवा पण्णत्ता।
84. जम्बूद्वीप द्वीप मन्दर पर्वत के पश्चिम में शीतोदा महानदी के उत्तर में आठ दीर्घवैताढ्य, आठ तमिस्रगुफाएं, आठ खण्डक-प्रपातगुफाएं, आठ कृतमालक देव, आठ नृत्यमालक देव,आठ रक्ताकुण्ड, आठ रक्तवतीकुण्ड, आठ रक्ता, आठ रक्तवती आठ ऋषभकूट पर्वत और आठ ऋषभकूट देव है।
85. मंदरचूलिया णं बहुमज्झदेसभाए अट्ठ जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
85. मन्दरचूलिका बहुमध्य-देशभाग में आठ योजन चौड़ी है।
धायइसंड-पदं
86. धायइसंडदीवपुरत्थिमद्धे णं धायइरुक्खे अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, बहुमज्झदेसभाए अट्ठ जोयणाइं विक्खंभेणं, साइरेगाइं अट्ठ जोयणाइं सव्वग्गेणं पण्णत्ते।
धातकीषण्ड-पद
86. धातकीषण्डद्वीप के पूर्वार्ध में धातकी वृक्ष आठ योजन ऊंचा है। वह बहुमध्य-देशभाग में आठ योजन चौड़ा और सर्व-परिमाण में आठ योजन से अधिक है।
87. एवं धायइरुक्खाओ आढवेत्ता, सच्चेव जंबूदीववत्तव्वता भाणियव्वा जाव मंदरचुलियत्ति।
87. इसी प्रकार धातकीषण्ड के पूर्वार्ध में धातकीवृक्ष से लेकर मन्दरचूलिका तक का वर्णन जम्बूद्वीप की भांति वक्तव्य है।
88. एवं पच्चत्थिमद्धे वि महाधातइ- रुक्खातो आढवेत्ता जाव मंदर-चूलियत्ति।
88. इसी प्रकार धातकीषण्ड के पश्चिमार्द्ध में महाधातकी वृक्ष से लेकर मन्दरचूलिका तक का वर्णन जम्बूद्वीप की भांति वक्तव्य है।
पुक्खरवर-पदं
89. एवं पुक्खरवरदीवड्ढपुरत्थिमद्धे वि पउमरुक्खाओ आढवेत्ता जाव मंदर-चूलियत्ति।
पुष्करवर-पद
89. इसी प्रकार अर्द्धपुष्करवरद्वीप के पूर्वार्द्ध में पद्म वृक्ष से लेकर मन्दरचूलिका तक का वर्णन जम्बूद्वीप की भांति वक्तव्य है।
90. एवं पुक्खरवरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे वि महापउमरक्खातो जाव मंदरचूलियत्ति।
90. इसी प्रकार अर्द्धपुष्करवरद्वीप के पश्चि-मार्द्ध में महापद्म वृक्ष से लेकर मन्दरचूलिका तक का वर्णन जम्बूद्वीप की भांति वक्तव्य है।
कूड-पदं
91. जंबुद्वीवे दीवे मंदरे पव्वते भद्द-सावलणे अट्ठ विसाहत्थिकूडा पण्णत्ता, तं जहा-
कूट-पद
91. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के भद्र-शालवन में आठ दिशाहस्तिकूट (पूर्व आदि दिशाओं में हाथी के आकार वाले शिखर) हैं-
संगहणी-गाहा
1. पउमुत्तर णीलवंते, सुहत्थि अंजणागिरी। कुमुदे य पलासे य, वडेंसे रोयणागिरी॥
संग्रहणी-गाथा
1. पद्मोत्तर, 2. नीलवान्, 3. सुहस्ती, 4. अंजनगिरि, 5. कुमुद, 6. पलाश, 7. अवतंसक, 8. रोचनगिरि।
जगती-पदं
92. जंबूदीवस्स णं दीवस्स जगती अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, बहुमज्झ-देसभाए अट्ठ जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
जगती-पद
92. जम्बूद्वीप द्वीप की जगती आठ योजन ऊंची और बहुमध्यदेशभाग में आठ योजन चौड़ी है।
कूड-पदं
93. जंबुदीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं महाहिमवंते वासहरपव्वते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा-
कूट-पद
93. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में महाहिमवान् वर्षधर पर्वत के आठ कूट हैं-
संगहणी-गाहा
1. सिद्ध महाहिमवंते, हिमवंते, रोहिता हिरीकूडे। हरिकंता हरिवासे, वेरुलिए चेव कूडा उ॥
संग्रहणी-गाथा
1. सिद्ध, 2. महाहिमवान्, 3. हिमवान्, 4. रोहित, 5. ह्रीकूट, 6. हरिकांत, 7. हरिवर्ष, 8. वैडूर्य।
94. जंबुद्वीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं रुप्पिंमि वासहरपव्वते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सिद्धे य रुप्पि रम्मग, णरकंता बुद्धि रुप्पकूडे य। हिरण्णवते मणिकंचणे, य रुप्पिम्मि कूडा उ॥
94. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के उत्तर में रुक्मी वर्षधर पर्वत के आठ कूट हैं- 1. सिद्ध, 2. रुक्मी, 3. रम्यक, 4. नरकांत, 5. बुद्धि, 6. रूप्यकूट, 7. हैरण्यवत, 8. मणिकाञ्चन।
95. जंबुद्वीवे दीवे मंदस्स पव्वयस्स पुरत्थिमे णं रुयगवरे पव्वते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. रिट्ठे तवणिज्ज कंचण, रयत दिसासोत्थिते पलंबे य। अंजणे अंजणपुलए, रुयगस्स पुरत्थिमे कूडा॥ तत्थ णं अट्ठ दिसाकुमारिमहत्त- रियाओ महिड्ढियाओ जाव पलि-ओवमट्ठितीओ परिवसंति, तं जहा- 2. णंगुत्तरा य णंदा, आणंदा णंदिवद्धणा। विजया य वेजयंती, जयंती अपराजिया॥
95. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में रुचकवर पर्वत के आठ कूट हैं- 1. रिष्ट, 2. तपनीय, 3. कांचन, 4. रजत, 5. दिशास्वस्तिक, 6. प्रलंब, 7. अंजन, 8. अंजनपुलक। वहां महान् ऋद्धिवाली यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाली दिशाकुमारी महत्तरिकाएं रहती हैं- 1. नन्दोत्तरा, 2. नन्दा, 3. आनन्दा, 4. नन्दिवर्धना, 5. विजया, 6. वैजयन्ती, 7. जयन्ती, 8. अपराजिता।
96. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्य पव्वयस्स दाहिणे णं रुयगवरे पव्वत्ते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. कणए कंचणे पउमे, णलिणे ससि दिवायरे चेव। वेसमणे वेरुलिए, रुयगस्स उ दाहिणे कूडा॥ तत्थ णं अट्ठ दिसाकुमारिमहत्तउरियाओ महिड्ढियाओ जाव पलि-ओवमट्ठितीयाओ परिवसंति, तं जहा- 2. समाहारा सुप्पतिण्णा, सुप्पबुद्धा जसोहरा। लच्छिवती सेसवती, चित्तगुत्ता वसुंधरा॥
96. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में रुचकवर पर्वत के आठ कूट हैं- 1. कनक, 2. काञ्चन, 3. पद्म, 4. नलिन, 5. शशी, 6. दिवाकर, 7. वैश्रमण, 8. वैडूर्य।
वहां महान् ऋद्धिवाली यावत् एक पल्योपम की स्थिति वाली आठ दिशाकुमारी महत्तरिकाएं रहती हैं- 1. समाहारा, 2. सुप्रतिज्ञा, 3. सुप्रबुद्धा, 4. यशोधरा, 5. लक्ष्मीवती, 6. शेषवती, 7. चित्रगुप्ता, 8. वसुन्धरा।
97. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्य पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं रुयगवरे पव्वत्ते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सोत्थिते य अमोहे य, हिमवं मंदरे तहा। रुअगे रुयगुत्तमे चंदे, अट्ठमे य सुदंसणे॥ तत्थ णं अट्ठ दिसाकुमारिमहत्त- रियाओ महिड्ढियाओ जाव पलि- ओवमट्ठितीयाओ परिवसंति, तं जहा- 2. इलादेवी सुरादेवी, पुढवी पउमावती। एगणासा णवमिया, सीता भद्दा य अट्ठमा॥
97. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में रुचकवर पर्वत के आठ कूट हैं- 1. स्वस्तिक, 2. अमोह, 3. हिमवान्, 4. मन्दर, 5. रुचक, 6. रुचकोत्तम, 7. चन्द्र, 8. सुदर्शन।
वहां महान् ऋद्धिवाली यावत् एक पल्यो- पम की स्थिति वाली आठ दिशाकुमारी महत्तरिकाएं रहती हैं- 1. इलादेवी, 2. सुरादेवी, 3. पृथ्वी, 4. पद्मावती, 5. एकनासा, 6. नवमिका, 7. सीता, 8. भद्रा।
98. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्य पव्वयस्स उत्तरे णं रुअगवरे पव्वत्ते अट्ठ कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. रयण-रयणुच्चए या, सव्वरयण रयणसंचए चेव। विजये य वेजयंते, जयंते अपराजिते॥ तत्थ णं अट्ठ दिसाकुमारिमहत्त- रियाओ महिड्ढियाओ जाव पलि- ओवमट्ठितीयाओ परिवसंति, तं जहा- 2. अलंबुसा मिस्सकेसी, पोडंरिगी य वारुणी। आसा सव्वगा चेव, सिरी हिरी चेव उत्तरतो॥
98. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के उत्तर में रुचकवर पर्वत के आठ कूट हैं- 1. रत्न, 2. रत्नोच्चय, 3. सर्वरत्न, 4. रत्नसञ्चय, 5. विजय, 6. वैजयन्त, 7. जयन्त, 8. अपराजित।
वहां महान् ऋद्धिवाली यावत् एक पल्यो- पम की स्थिति वाली आठ दिशाकुमारी महत्तरिकाएं रहती हैं- 1. अलंबुषा, 2. मिश्रकेशी, 3. पौण्डरिकी, 4. वारूणी, 5. आशा, 6. सर्वगा, 7. श्री, 8. ह्री।
महत्तरिया-पदं
99. अट्ठ अहेलोगवत्थव्वाओ दिसा-कुमारिमहत्तरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-
महत्तरिका-पद
99. अधोलोक में रहने वाली दिशाकुमारियाें की महत्तरिकाएं आठ हैं-
संगहणी-गाहा
1. भोगंकरा भोगवती, सुभोगा भोगमालिणी। सुवच्छा वच्छमित्ता य, वारिसेणा बलाहगा॥
संग्रहणी-गाथा
1. भोगंकरा, 2. भोगवती, 3. सुभोगा, 4. भोगमालिनी, 5. सुवत्सा, 6. वत्समित्रा, 7. वारिषेणा, 8. बलाहका।
100. अट्ठ उड्ढलोगवत्थव्वाओ दिसा-कुमारिमहत्तरियाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. मेघंकरा मेघवती, सुमेघा मेघमालिणी। तोयधारा विचित्ता य, पुप्फमाला अणिंदिता
100. ऊंचे लोक में रहने वाली दिशा-कुमारियों की महत्तरिकाएं आठ हैं- 1. मेघंकरा, 2. मेघवती, 3. सुमेघा, 4. मेघमालिनी, 5. तोयधारा, 6. विचित्रा, 7. पुष्पमाला, 8. अनिन्दिता।
कप्प-पदं
101. अट्ठ कप्पा तिरिय-मिस्सोव-वण्णगा पण्णत्ता, तं जहा- सोहम्मे, 0ईसाणे, सणंकुमारे, माहिंदे, बंभलोगे, लंतए, महासुक्के, सहस्सारे।
कल्प-पद
101. आठ कल्प (देवलोक) तिर्यग्-मिश्रो-पपन्नक (तिर्यञ्च और मनुष्य दोनों के उत्पन्न होने योग्य) हैं- 1. सौधर्म, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र, 5. ब्रह्म, 6. लान्तक, 7. महाशुक्र, 8. सहस्रार।
102. एतेसु णं अट्ठसु कप्पेसु अट्ठ इंदा पण्णत्ता, तं जहा- सक्के, ईसाणे, सणंकुमारे, माहिंदे, बंभे, लंतए, महासुक्के, सहस्सारे।
102. इन आठ कल्पों में आठ इन्द्र हैं- 1. शक्र, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र, 5. ब्रह्म, 6. लान्तक, 7. महाशुक्र, 8. सहस्रार।
103. एतेसि णं अट्ठण्हं इंदाणं परिया- णिया विमाणा पण्णत्ता, तं जहा- पालए, पुप्फए, सोमणसे, सिरिवच्छे, णंदियावत्ते, कामकमे, पीतिमणे, मणोरमे।
103. इन आठ इन्द्रों के आठ पारियानिक विमान41 हैं- 1. पालक, 2. पुष्पक, 3. सौमनस, 4. श्रीवत्स, 5. नन्द्यावर्त्त, 6. कामक्रर्म, 7. प्रीतिमन, 8. मनोरम।
पडिमा-पदं
104. अट्ठट्ठमिया णं भिक्खुपडिमा चउसट्ठीए राइंदिएहिं दोहि य अट्ठासीतेहिं भिक्खासतेहिं अहासुत्तं 0अहाअत्थं अहातच्चं अहामग्गं अहाकप्पं सम्मं काएणं फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया अणुपालिता वि भवति।
प्रतिमा-पद
104. अष्टाष्टमिका (8x8) भिक्षु-प्रतिमा 64 दिन-रात तथा 288 भिक्षादत्तियों द्वारा यथासूत्र, यथाअर्थ, यथातत्त्व, यथामार्ग, यथाकल्प तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और अनुपालित की जाती है।
जीव-पदं
105. अट्ठविधा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- पढमसमयणेरइया, अपढमसमयणेरइया, पढमसमयतिरिया, अपढमसमयतिरिया, पढमसमयमणुया, अपढमसमयमणुया, पढमसमयदेवा, अपढमसमयदेवा।
जीव-पद
105. संसारसमापन्नक जीव आठ प्रकार के हैं- 1. प्रथम समय नैरयिक। 2. अप्रथम समय नैरयिक। 3. प्रथम समय तिर्यञ्च। 4. अप्रथम समय तिर्यञ्च। 5. प्रथम समय मनुष्य। 6. अप्रथम समय मनुष्य। 7. प्रथम समय देव। 8. अप्रथम समय देव।
106. अट्ठविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- णेरइया, तिरिक्खजोणिया, तिरिक्खजोणिणीओ, मणुस्सा, मणुस्सीओ, देवा, देवीओ, सिद्धा। अहवा-अट्ठविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- आभिणिबोहियणाणी, सुयणाणी, ओहिणाणी, मणपज्जवणाणी, केवलणाणी, मतिअण्णाणी, सुत्तअण्णाणी, विभंगणाणी।
106. सभी जीव आठ प्रकार के हैं- 1. नैरयिक, 2. तिर्यञ्चयोनिक, 3. तिर्यञ्चयोनिकी, 4. मनुष्य, 5. मानुषी, 6. देव, 7. देवी, 8. सिद्ध। अथवा-सभी जीव आठ प्रकार के हैं- 1. आभिनिबोधिकज्ञानी, 2. श्रुतज्ञानी, 3. अवधिज्ञानी, 4. मन:पर्यवज्ञानी, 5. केवलज्ञानी, 6. मतिअज्ञानी, 7. श्रुतअज्ञानी, 8. विभंगज्ञानी।
संजम-पदं
107. अट्ठविधे संजमे पण्णत्ते, तं जहा- पढमसमयसुहुमसंपरागसरागसंजमे, अपढमसमयसुहुमसंपरागसरागसंजमे, पढमसमयबादरसंपरागसरागसंजमे, अपढमसमयबादरसंपरागसरागसंजमे, पढमसमयउवसंतकसायवीतराग-संजमे, अपढमसमयउवसंतकसायवीतराग-संजमे, पढमसमयखीणकसायवीतराग-संजमे, अपढमसमयखीणकसायवीतराग-संजमे,
संयम-पद
107. संयम के आठ प्रकार हैं- 1. प्रथमसमय सूक्ष्मसंपराय सराग संयम। 2. अप्रथमसमय सूक्ष्मसंपराय सराग संयम। 3. प्रथमसमय बादरसंपराय सराग संयम। 4. अप्रथमसमय बादरसंपराय सराग संयम। 5. प्रथमसमय उपशांतकषाय वीतराग-संयम। 6. अप्रथमसमय उपशांतकषाय वीतराग-संयम। 7. प्रथमसमय क्षीणकषाय वीतरागसंयम। 8. अप्रथमसमय क्षीणकषाय वीतराग-संयम।
पुढवि-पदं
108. अट्ठ पुढवीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- रयणप्पभा, सक्करप्पभा, वालुअप्पभा, पंकप्पभा, धूमप्पभा, तमा, अहेसत्तमा, ईसिपब्भारा।
पृथिवी-पद
108. पृथ्वियां आठ हैं- 1. रत्नप्रभा, 2. शर्कराप्रभा, 3. बालुकाप्रभा, 4. पंकप्रभा, 5. धूमप्रभा, 6. तम:प्रभा, 7. अध:सप्तमी (महातमः प्रभा), 8. ईषत्प्राग्भारा।
109. ईसिपब्भाराए णं पुढवीए बहु-मज्झदेवभागे अट्ठजोयणिए खेत्ते अट्ठ जोयणाइं बाहल्लेणं पण्णत्ते।
109. ईषत्प्राग्भारा पृथ्वी के बहुमध्यदेश- भाग में आठ योजन लम्बे-चौड़े क्षेत्र की मोटाई आठ योजन की है।
110. ईसिपब्भाराए णं पुढवीए अट्ठ णामधेज्जा पण्णता, तं जहा- ईसति वा, ईसिपब्भाराति वा, तणूति वा, तणुतणूइ वा, सिद्धीति वा, सिद्धालएत्ति वा, मुत्तीति वा, मुत्तालएति वा।
110. ईषत्प्राग्भारा पृथ्वी के आठ नाम है- 1. ईषत्, 2. ईषत्प्राग्भारा, 3. तनु, 4. तनुतनु, 5. सिद्धि, 6. सिद्धालय, 7. मुक्ति, 8. मुक्तालय।
अब्भुट्ठेतव्व-पदं
111. अट्ठहिं ठाणेहिं सम्मं घडितव्वं जतितव्वं परक्कमितव्वं अस्िंस च णं अट्ठे णो पमाएतव्वं भवति- 1. असुयाणं धम्माणं सम्मं सुणण-त्ताए अब्भुट्ठेतव्वं भवति। 2. सुताणं धम्माणं ओगिण्हणयाए उवधारणयाए अब्भुट्ठेतव्वं भवति। 3. णवाणं कम्माणं संजमेणमकरण-ताए अब्भुट्ठेयव्वं भवति। 4. पारोणाणं कम्माणं तवसा विगिं-चणताए विसोहणताए अब्भुट्ठेतव्वं भवति। 5. असंगिहीतपरिजणस्स संगिण्हण-ताए अब्भुट्ठेयव्वं भवति। 6. सेहं आयारगोयरं गाहणताए अब्भुट्ठेयव्वं भवति। 7. गिलाणस्स अगिलाए वेयावच्च-करणताए अब्भुट्ठेयव्वं भवति। 8. साहम्मियाणमधिकरणंसि उप्पण्णंसि तत्थ अणिस्सितोवस्सितो अपक्खग्गाही मज्झत्थभावभूते कह णु साहम्मिया अप्पसद्दा अप्पझंझा अप्पतुमंतुमा? उवसामणताए अब्भुट्ठेयव्वं भवति।
अभ्युत्थातव्य-पद
111. साधक आठ वस्तुओं के लिए सम्यक् चेष्टा42 करे, सम्यक् प्रयत्न43 करे, सम्यक् पराक्रम44 करे और इन आठ स्थानों में किंचित् भी प्रमाद न करे- 1. अश्रुत धर्मों को सम्यक् प्रकार से सुनने के लिए जागरूक रहे। 2. सुने हुए धर्मों के मानसिक ग्रहण और उनकी स्थिर स्मृति के लिए जागरूक रहे। 3. संयम के द्वारा नए कर्मों का निरोध करने के लिए जागरूक रहे। 4. तपस्या के द्वारा पुराने कर्मों का विवेचन-पृथक्करण और विशोधन करने के लिए जागरूक रहे। 5. असंगृहीत परिजनों-शिष्यों को आश्रय देने के लिए जागरूक रहे। 6. शैक्ष-नव-दीक्षित मुनि को आचार-गोचर45 का सम्यग् बोध कराने के लिए जागरूक रहे। 7. ग्लान की अग्लानभाव से वैयावृत्य करने के लिए जागरूक रहे। 8. साधर्मिकों में परस्पर कलह उत्पन्न होने पर-ये मेरे साधर्मिक किस प्रकार अप-शब्द, कलह और तू-तू मैं-मैं से मुक्त हों-ऐसा चिन्तन करते हुए लिप्सा और अपेक्षा-रहित होकर, किसी का पक्ष ना लेकर, मध्यस्थ-भाव को स्वीकार कर उसे उपशांत करने के लिए जागरूक रहे।
विमाणं-पदं
112. महासुक्क-सहस्सारेसु णं कप्पेसु विमाणा अट्ठ जोयणसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
विमान-पद
112. महाशुक्र और सहस्रार कल्पों में विमान आठ सौ योजन ऊंचे हैं।
वादि-पदं
113. अरहतो णं अरिट्ठणेमिस्स अट्ठ- सया वादीणं सदेवमणुयासुराए परिसाए वादे अपराजिताणं उक्कोसिया वादिसंपया हुत्था।
वादि-पद
113. अर्हत् अरिष्टनेमि के आठ सौ साधु वादी थे। वे देव, मनुष्य और असुर-किसी की भी परिषद् में वादकाल में पराजित नहीं होते थे। यह उनकी उत्कृष्टवादी सम्पदा थी।
केवलिसमुग्घात-पदं
114. अट्ठसमइए केवलिसमुग्घाते पण्णत्ते, तं जहा- पढमे समए दंडं करेति, बीए समए कवाडं करेति, ततिए समए मंथं करेति, चउत्थे समए लोगं करेति, पंचमे समए लोगं पडिसाहरति, छट्ठे समए मंथं पडिसाहरति, सत्तमे समण कवाडं पडिसाहरति, अट्ठमे समए दंडं पडिसाहरति।
केवलिसमुद्घात-पद
114. केवली-समुद्घात46 आठ समय का होता है- 1. केवली पहले समय में दण्ड करते हैं। 2. दूसरे समय में कपाट करते हैं। 3. तीसरे समय में मंथान करते हैं। 4. चौथे समय में समूचे लोक को भर देते हैं। 5. पांचवें समय में लोक का-लोक में परिव्याप्त आत्म-प्रदेशों का संहरण करते हैं। 6. छठे समय में मंथान का संहरण करते हैं। 7. सातवें समय में कपाट का संहरण करते हैं। 8. आठवें समय में दंड का संहरण करते हैं।
अणुत्तरोववाइ-पदं
115. समणस्स णं भगवतो महावीरस्स अट्ठ सया अणुत्तरोववाइयाणं गतिकल्लाणाणं ठितिकल्लाणाणं, आगमेसिभद्दाणं उक्कोसिया अणुत्तरोववाइयसंपया हुत्था।
अनुत्तरोपपातिक-पद
115. श्रमण भगवान् महावीर के अनुत्तर-विमान में उत्पन्न होने वाले साधु आठ सौ थे। वे कल्याण-गतिवाले, कल्याण-स्थिति वाले तथा भविष्य में निर्वाण प्राप्त करने वाले थे। वह उनकी उत्कृष्ट अनुत्तरोपपातिक सम्पदा थी।
वाणमंतर-पद
116. अट्ठविधा वाणमंतरा देवा पण्णत्ता, तं जहा- पिसाया, भूता, जक्खा, रक्खसा, किण्णरा, किंपुरिसा, महोरगा, गंधव्वा।
वानमन्तर-पद
116. वाणमंतर आठ प्रकार के हैं- 1. पिशाच, 2. भूत, 3. यक्ष, 4. राक्षस, 5. किन्नर, 6. किंपुरुष, 7. महोरग, 8. गन्धर्व।
117. एतेसि णं अट्ठविहाणं वाणमंतर देवाणं अट्ठ चेइयरुक्खा पण्णत्ता, तं जहा-
117. इन आठ वाणमंतर देवों के चैत्यवृक्ष आठ हैं-
संगहणी-गाहा
1. कलंबो उ पिसायाणं, वडो जक्खाण चेइयं। तुलसी भूयाण भवे, रक्खसाणं च कंडओ॥ 2. असोओ किण्णराणं च, किंपुरिसाणं तु चंपओ। णागरुक्खो भुयंगाणं, गंधव्वाण य तेंदुओ॥
संग्रहणी-गाथा
1. पिशाचों का चैत्यवृक्ष कदंब है। 2. यक्षों का चैत्यवृक्ष वट है। 3. भूतों का चैत्यवृक्ष तुलसी है। 4. राक्षसों का चैत्यवृक्ष काण्डक है। 5. किन्नरों का चैत्यवृक्ष अशोक है। 6. किंपुरुषों का चैत्यवृक्ष चम्पक है। 7. महोरगों का चैत्यवृक्ष नागवृक्ष है। 8. गंधर्वों का चैत्यवृक्ष तेंदुक-आबनूस है।
जोइस-पदं
118. इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए बहु-समरम णिज्जाओ भूमिभागाओ अट्ठ-जोयणसते उड्ढमबाहाए सूरविमाणे चारं चरति।
ज्योतिष-पद
118. इस रत्नप्रभा पृथ्वी के बहुसम (समतल) रमणीय भूभाग से आठ सौ योजन की ऊंचाई पर सूर्य विमान गति करता है।
119. अट्ठ नक्खत्ता चंदेणं सद्धिं पमद्दं जोगं जोएंति, तं जहा- कत्तिया, रोहिणी, पुणव्वसू, महा, चित्ता, विसाहा, अणुराधा, जेट्ठा।
119. आठ नक्षत्र चन्द्रमा के साथ प्रमर्द (स्पर्श) योग47 करते हैं- 1. कृत्तिका, 2. रोहिणी, 3. पुनर्वसु, 4. मघा, 5. चित्रा, 6. विशाखा, 7. अनुराधा, 8. ज्येष्ठा।
दार-पदं
120. जंबुद्दीवस्स णं दीवस्स दारा अट्ठ जोयणाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
द्वार-पद
120. जम्बूद्वीप द्वीप के द्वार आठ-आठ योजन ऊंचे हैं।
121. सव्वेसिं पि, णं दीवसमुद्दाणं दारा अट्ठजोयणाइं उड्ढं उच्चतेणं पण्णत्ता।
121. सभी द्वीप-समुद्रों के द्वार आठ-आठ योजन ऊंचे हैं।
बंधठिति-पदं
122. पुरिसवेयणिज्जस्स णं कम्मस्स जहण्णेणं अट्ठसंवच्छराइं बंधठिति पण्णत्ता।
बन्धस्थिति-पद
122. पुरुषवेदनीय कर्म की बंध-स्थिति कम से कम आठ वर्षों की है।
123. जसोकित्तीणामस्स णं कम्मस्स जहण्णेणं अट्ठ मुहुत्ताइं बंधठिती पण्णत्ता।
123. यश:कीर्ति नाम कर्म की बंध-स्थिति कम से कम आठ मुहूर्त्त की है।
124. उच्चागोतस्स णं कम्मस्स जहण्णेणं अट्ठ मुहुत्ताइं बंधठिती पण्णत्ता।
124. उच्च गोत्र कर्म की बंध-स्थिति कम से कम आठ मुहूर्त्त की है।
कुलकोडि-पदं
125. तेइंदियाणं अट्ठ जाति-कुलकोडि-जोणीपमुह-सतसहस्सा पण्णत्ता।
कुलकोटि-पद
125. त्रीन्द्रिय जाति के योनि-प्रवाह में होने वाली कुल-कोटियां आठ लाख है48।
पावकम्म-पदं
126. जीवा णं अट्ठठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा- पढमसमयणेरइयणिव्वत्तिते, अपढमसमयणेरइयणिव्वत्तिते, पढमसमयतिरियणिव्वत्तिते, अपढमसमयतिरियणिव्वत्तिते, पढमसमयमणुयणिव्वत्तिते, अपढमसमयमणुयणिव्वत्तिते, पढमसमयदेवणिव्वत्तिते, अपढमसमयदेवणिव्वत्तिते। एवं-चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेद तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
126. जीवों ने आठ स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों का पापकर्म के रूप में चय किया है, करते हैं और करेंगें- 1. प्रथमसमय नैरयिकनिर्वर्तित पुद्गलों का। 2. अप्रथमसमय नैरयिकनिर्वर्तित पुद्गलों का। 3. प्रथमसमय तिर्यञ्चनिर्वर्तित पुद्गलों का। 4. अप्रथमसमय तिर्यञ्चनिर्वर्तित पुद्गलों का। 5. प्रथमसमय मनुष्यनिर्वर्तित पुद्गलों का। 6. अप्रथमसमय मनुष्यनिर्वर्तित पुद्गलों का। 7. प्रथमसमय देवनिर्वर्तित पुद्गलों का। 8. अप्रथमसमय देवनिर्वर्तित पुद्गलों का। इसी प्रकार उनका उपचय, बन्धन, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गल-पदं
127. अट्ठपएसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
127. अष्टप्रदेशी स्कंध अनन्त हैं।
128. अट्ठपएसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता जाव अट्ठगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
128. अष्टप्रदेशावगाढ पुद्गल अनन्त हैं। आठ समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं। आठ गुण काले पुद्गल अनन्त हैं। इसी प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के आठ गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-८
1. एकलविहार प्रतिमा (सू. 1)
एकलविहार प्रतिमा का अर्थ है-अकेला रहकर साधना करने का संकल्प। जैन परंपरा के अनुसार साधक तीन स्थितियों में अकेला रह सकता है-
1. एकाकीविहार प्रतिमा स्वीकार करने पर।
2. जिनकल्प प्रतिमा स्वीकार करने पर।
3. मासिक आदि भिक्षु प्रतिमाएं स्वीकार करने पर।
प्रस्तुत सूत्र में एकाकीविहार प्रतिमा स्वीकार करने की योग्यता के आठ अंग बतलाए गए हैं। वे ये हैं-
1. श्रद्धावान्-अपने अनुष्ठानों के प्रति पूर्ण आस्थावान्। ऐसे व्यक्ति का सम्यक्त्व और चारित्र मेरु की भांति अडोल होता है।
2. सत्य पुरुष-सत्यवादी। ऐसा व्यक्ति अपनी प्रतिज्ञा के पालन में निडर होता है, सत्याग्रही होता है।
3. मेधावी-श्रुतग्रहण की मेधा से सम्पन्न।
4. बहुश्रुत-जघन्यत: नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु को तथा उत्कृष्टत: असम्पूर्ण दस पूर्वों को जानने वाला।
5. शक्तिमान्-तपस्या, सत्त्व, सूत्र, एकत्व और बल इन पांच तुलाओं से जो अपने आपको तोल लेता है उसे शक्तिमान् कहा जाता है। छह मास तक भोजन न मिलने पर भी जो भूख से पराजित न हो, ऐसा अभ्यास तपस्या-तुला है। भय और निद्रा को जीतने का अभ्यास सत्त्व-तुला है। उन्हें जीतने के लिए वह पहली रात को, सब साधुओं के सो जाने पर, उपाश्रय में ही कायोत्सर्ग करता है। दूसरी बार उपाश्रय से बाहर, तीसरे चरण में किसी चौक में, चौथे में शून्य घर में और पांचवें क्रम में श्मशान में रात में कायोत्सर्ग करता है। तीसरी तुला है सूत्र-भावना। वह सूत्र के परावर्तन से उच्छ्वास आदि काल के भेद को जानने की क्षमता प्राप्त कर लेता है। एकत्व-तुला के द्वारा वह आत्मा को शरीर से भिन्न जानने का अभ्यास कर लेता है। बल-तुला के द्वारा वह मानसिक बल को इतना विकसित कर लेता है कि जिससे भयंकर उपसर्ग उपस्थित होने पर उनसे विचलित नहीं होता।
जो साधक जिनकल्प प्रतिमा स्वीकार करता है, उसके लिए ये पांच तुलाएं हैं। इनमें उत्तीर्ण होने पर ही वह जिनकल्प प्रतिमा स्वीकार कर सकता है।
6. अल्पाधिकरण-उपशान्त कलह की उदीरणा तथा नए कलहों का उद्भावन न करने वाला।
7. धृतिमान्-अरति और रति में समभाव रखने वाला तथा अनुलोम और प्रतिलोम उपसर्गों को सहने में समर्थ।
8. वीर्यसंपन्न-स्वीकृत साधना में सतत उत्साह रखने वाला।
2. योनि-संग्रह (सू. 2)
योनि-संग्रह का अर्थ है-प्राणियों की उत्पत्ति के स्थानों का संग्रह।
जीव यहां से मरकर जहां उत्पन्न होता है, उसे 'गति' और जहां से आकर यहां उत्पन्न होता है, उसे 'आगति' कहते हैं।
अंडज, पोतज र्और जरायुज-इन तीन प्रकार के जीवों की गति और आगति आठ-आठ प्रकार की होती है।
शेष रसज, संस्वेदिम, सम्मूर्च्छिम, उद्भिन्न और औपपातिक (नरक और देव) जीवों की गति और आगति आठ प्रकार की नहीं होती। ये नारक या देवयोनि में उत्पन्न नहीं होते, क्योंकि इनमें (नारक तथा देवयोनि में) केवल पञ्चेन्द्रिय जीव ही उत्पन्न होते हैं। औपपातिक जीव भी रसज आदि योनियों में उत्पन्न नहीं होते। वे केवल पञ्चेन्द्रिय और एकेन्द्रिय जीवों की योनियों में ही उत्पन्न होते हैं।
3. (सू. 10)
जो व्यक्ति एक भी माया का आचरण कर उसकी विशुद्धि नहीं करता, उसके तीनों जन्म गर्हित होते हैं-
1. उसका वर्तमान जीवन गर्हित होता है। लोग स्थान-स्थान पर उसकी निन्दा करते हैं और उसे बुरा-भला कहते हैं। वह अपने दोष के कारण सदा भीत और उद्विग्न रहता है तथा अपने प्रकट और प्रच्छन्न दोषों को घुमाता रहता है। इन आचरणों से वह अपना विश्वास खो देता है। इस प्रकार उसका वर्तमान जीवन निन्दित हो जाता है।
2. उसका उपपात (देव जीवन) गर्हित होता है। मायावी व्यक्ति मरकर यदि देवयोनि में उत्पन्न होता है तो वह किल्विषिक आदि नीच देवों के रूप में उत्पन्न होता है।
3. उसका आयाति-जन्म गर्हित होता है। मायावी, किल्विषिक आदि देव स्थानों से च्युत होकर पुन: मनुष्य जन्म में आता है तब वह गर्हित होता है, जनता द्वारा सम्मानित नहीं होता।
जो मायावी अपनी माया की विशुद्धि नहीं करता, उसके अनर्थों की ओर संकेत करते हुए वृत्तिकार ने बताया है कि जो व्यक्ति लज्जा, गौरव या विद्वता के मद से अपने अपराध को गुरु के समक्ष स्पष्ट नहीं करते, वे कभी आराधक नहीं हो सकते।
जितना अनर्थ शस्त्र, विष, दुष्प्रयुक्त वैताल (भूत) और यंत्र तथा क्रुद्ध सर्प नहीं करता उतना अनर्थ आत्मा में रहा हुआ माया-शल्य करता है। इसके अस्तित्व-काल में सम्बोधि अत्यन्त दुर्लभ हो जाती है और प्राणी अनन्त जन्म-मरण करता है।
प्रस्तुत सूत्र में माया का आचरण कर उसकी आलोचना करने और न करने से होने वाले अनर्थों का स्पष्ट रूप से प्रतिपादन हुआ है। वृत्तिकार ने आलोचना करने वालों के कुछेक गुणों की ओर संकेत किया है। गुण मनोविज्ञान की दृष्टि से भी बहुत महत्त्वपूर्ण है।
आलोचना से आठ गुण निष्पन्न होते हैं-
1. लघुता-मन अत्यन्त हल्का हो जाता है।
2. प्रसन्नता-मानसिक प्रसन्नता बनी रहती है।
3. आत्मपरनियंत्रिता-स्व और पर नियंत्रण सहज फलित होता है।
4. आर्जव-ऋजुता बढ़ती है।
5. शोधि-दोषों की विशुद्धि होती है।
6. दुष्करकरण-दुष्कर कार्य करने की क्षमता बढ़ती है।
7. आदर-आदर भाव बढ़ता है।
8. नि:शल्यता-मानसिक गांठें खुल जाती है और नई गांठों का बंधन नहीं होता ग्रन्थि-भेद हो जाता है।
4. नलाग्नि (सू. 10)
इसका अर्थ है-नरकट की अग्नि। नरकट पतली-लम्बी पत्तियों तथा पतले गांठदार डंठल वाला एक पौधा होता है।
5-7. शुण्डिका भण्डिका और गोलिका का चूल्हा (सू. 10)
'सोंडिय' पेटी के आकार का एक भाजन होता है जो मद्य पकाने के लिए, आटा सिझाने के काम आता है। वृत्तिकार ने इसका अर्थ 'कजावा' किया है।
लिंछाणि का अर्थ है-चूल्हा। वृत्तिकार ने प्राचीन मत का उल्लेख करते हुए 'गोलिय', 'सोंडिय' और 'भंडिय' को अग्नि के आश्रयस्थान-विभिन्न प्रकार के चूल्हे माना है। कुछ व्याख्याकारों ने इन्हें विभिन्न देशों में रूढ आटे को पकाने वाली अग्नियों के प्रकार माना है। वृत्तिकार ने वैकल्पिक अर्थ करते हुए 'भंडिका' को छोटी हांडी और 'गोलिका' को बड़ी हांडी माना है।
8. बाह्य और आभ्यन्तर परिषद् (सू. 10)
देवताओं के कर्मकर स्थानीय देव और देवियां बाह्य परिषद् की सदस्य होती है तथा पुत्र, कलत्र स्थानीय देव और देवियां आभ्यन्तर परिषद् के सदस्य होते हैं।
9. आयु, भव और स्थिति के क्षय (सू. 10)
आगमों में मृत्यु के वर्णन में प्राय: ये तीन शब्द संयुक्त रूप से प्रयुक्त होते हैं। ऐसे तो ये तीनों शब्द एकार्थक है, किन्तु इनमें कुछ भेद भी है।
आयुक्षय-मनुष्य आदि की पर्याय के निमित्तभूत आयुष्य कर्म के पुद्गलों का निर्जरण।
भवक्षय-वर्तमान भव (पर्याय) का सर्वथा विनाश।
स्थितिक्षय-आयु: स्थिति के बंध का क्षय अथवा वर्तमान के कारणभूत सभी कर्मों का क्षय।
10. अंतकुल ...... कृपणकुल (सू. 10)
यहां छह कुलों का नामोल्लेख हुआ है। ये कुल व्यक्तिवाची नहीं किन्तु समूहवाची हैं। इनसे उस समय की सामाजिक व्यवस्था का एक रूप सामने आता है। वृत्तिकार ने उनकी व्याख्या इस प्रकार की है-
अंतकुल-म्लेच्छकुल। वरुट, छिंपक आदि का कुल।
प्रांतकुल-चांडाल आदि के कुल।
तुच्छकुल-छोटे परिवार वाले कुल, तुच्छ विचार वाले कुल।
दरिद्रकुल-निर्धनकुल।
भिक्षाककुल-भिक्षा से जीवन-निर्वाह करने वाले भिखमंगों के कुल।
कृपणकुल-दान द्वारा आजीविका चलाने वाले कुल; नट, नग्नाचार्य आदि के कुल जो खेल-तमाशा आदि दिखाकर आजीविका चलाते हैं।
11. दिव्यद्युति (सू. 10)
सामान्यत: आगमों में यह पाठ 'जुई या जुति' प्राप्त होता है। उसका अर्थ है 'द्युति'। वृत्तिकार ने जिस आदर्श को मानकर व्याख्या की है, उसमें उन्हें 'जुति' पाठ मिला है। उसके आधार पर उन्होंने इसका संस्कृत पर्याय 'युक्ति' और उसका अर्थ-अन्यान्य 'भांतो' (विभागों वाला) किया है।
12. दिव्यप्रभा ....... दिव्यलेश्या (सू. 10)
प्रभा-माहात्म्य।
छाया-प्रतिबिम्ब।
अर्चि-शरीर से निर्गत तेज की ज्वाला।
तेज-शरीरस्थ कांति।
लेश्या-शुक्ल आदि अन्त:स्थ परिणाम।
13. उद्योतित........प्रभासित (सू. 10)
उद्योतित का अर्थ है-स्थूल वस्तुओं को प्रकाशित करना और प्रभासित का अर्थ है-सूक्ष्म वस्तुओं को प्रकाशित करना ऐसे ये दोनों शब्द एकार्थक भी है।
14. आहत नाट्यों, गीतों (सू. 10)
वृत्तिकार ने इसके दो किए हैं-
1. गायनयुक्त नृत्य।
2. आख्यानक (कथानक) प्रतिबद्ध नाट्य और उसके उपयुक्त गीत।
15. (सू. 14)
प्रस्तुत सूत्र में लोकस्थिति के आठ प्रकारों में छठा प्रकार हैं-'जीव कर्म पर आधारित है' तथा आठवां प्रकार है-'जीव कर्म के द्वारा संगृहीत है।' ये दोनों विवक्षा से प्रतिपादित हुए हैं। पहले में जीवों के अपग्राहकत्व के रूप में कर्मों का आधार विवक्षित है और दूसरे में कर्म जीवों को बांधने वाले के रूप में विवक्षित है। इसी प्रकार पांचवें और सातवें प्रकार में जीव और पुद्गल एक-दूसरे के उपकारी है, इसलिए उन्हें एक-दूसरे पर आधारित कहा है। तथा वे परस्पर एक-दूसरे से बंधे हुए है, इसलिए उन्हें एक-दूसरे द्वारा संगृहीत कहा है।
16. गणि संपदा (सू. 15)
प्रस्तुत सूत्र में गणी-आचार्य की आठ प्रकार की सम्पदाओं का उल्लेख है। दशाश्रुतस्कन्ध (दशा 4) में इन संपदाओं का पूरा विवरण प्राप्त होता है। वहां प्रत्येक संपदा के चार-चार प्रकार बतलाए हैं।
स्थानांग के वृत्तिकार ने इनके भेदों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया है। वह इस प्रकार है-
1. आचार संपदा (संयम की समृद्धि)-
1. संयमध्रुवयोगयुक्तता-चारित्र में सदा समाधियुक्त होना।
2. असंप्रगह-जाति, कुल आदि मदों का परिहार।
3. अनियतवृत्ति-अनियत विहार। व्यवहार भाष्य में इसका अर्थ अनिकेत भी किया है।
4. वृद्धशीलता-शरीर और मन की निर्विकारता, अचंचलता।
2. श्रुत संपदा (श्रुत की समृद्धि)-
1. बहुश्रुतता-अंग और उपांग श्रुत में निष्णातता, युगप्रधान पुरुष।
2. परिचितसूत्रता-आगमों से चिर परिचित होना। व्यवहार भाष्य में बताया है कि जो व्यक्ति उत्क्रम, क्रम आदि अनेक प्रकार के अपने नाम की तरह श्रुत से परिचित होता है उसकी उस निपुणता को परिचितसूत्रता कहा जाता है।
3. विचित्रसूत्रता-स्व और पर दोनों परम्पराओं के ग्रन्थों में निपुणता। व्यवहार भाष्य में इसके साथ-साथ इसका अर्थ उत्सर्ग और अपवाद को जाननेवाला भी किया है।
4. घोषविशुद्धिकर्ता-अपने शिष्यों को सूत्र उच्चारण का स्पष्ट अभ्यास कराने में समर्थता।
3. शरीर संपदा (शरीर सौन्दर्य)-
1. आरोहपरिणाहयुक्तता-आरोह का अर्थ-ऊंचाई और परिणाह का अर्थ है-विशालता। इस संपदा का अर्थ है-शरीर की उचित ऊंचाई और विशालता से सम्पन्न होना।
2. अनवत्रपता-अलज्जनीय अंगवाला होना। व्यवहारभाष्य में इसका अर्थ है-अहीनसर्वाङ्ग-जिसके सभी अंग अहीन हों-पूर्ण हों।
3. परिपूर्ण इन्द्रियता-पांचों इन्द्रिया की परिपूर्णता ओर स्वस्थता।
4. स्थिरसंहननता-प्रथम संहनन-वज्रऋषभनाराच संहनन से युक्त।
4. वचन संपदा (वचन-कौशल)-
1. आदेय वचनता-जिसके वचनों को सभी स्वीकार करते हों।
2. मधुर वचनता-व्यवहारभाष्य में इसके तीन अर्थ किए?
1. अर्थयुक्तवचन।
2. अपरुषवचन।
3. क्षीरास्रव आदि लब्धियुक्त वचन।
3. अनिश्रितवचनता-मध्यस्थ वचन।
व्यवहारभाष्य में इसके दो अर्थ किए है-
1. जो वचन क्रोध आदि से उत्पन्न न हो।
2. जो वचन राग-द्वेष युक्त न हो।
4. असंदिग्धवचनता-व्यवहारभाष्य में इसके तीन अर्थ किए हैं-
1. अव्यक्तवचन।
2. अस्पष्ट अर्थ वाला वचन।
3. अनेक अर्थों वाला वचन।
5. वाचना संपदा (अध्यापन-कौशल)-
1. विदित्वोद्देशन-शिष्य की योग्यता को जानकर उद्देशन करना।
2. विदित्वा समुद्देशन-शिष्य की योग्यता को जानकर समुद्देशन करना।
3. परिनिर्वाप्यवाचना-पहले दी गई वाचना को पूर्ण हृदयंगम कराकर आगे की वाचना देना।
4. अर्थ निर्यापणा-अर्थ के पौर्वापर्य का बोध कराना।
6. मति संपदा (बुद्धि-कौशल)-
1. अवग्रह 2. ईहा 3. अवाय 4. धारणा।
7. प्रयोग संपदा (वाद-कौशल)-
1. आत्म परिज्ञान-वाद या धर्मकथा में अपने सामर्थ्य का परिज्ञान।
2. पुरुष परिज्ञान-वादी के मत का ज्ञान, परिषद् का ज्ञान।
3. क्षेत्र परिज्ञान-वाद करने के क्षेत्र का ज्ञान।
4. वस्तु परिज्ञान-वाद-काल में निर्णायक के रूप में स्वीकृत सभापति आदि का ज्ञान।
व्यवहारभाष्य में इसके दो अर्थ किए हैं।
1. यह जानना कि परवादी अनेक आगमों का ज्ञाता है या नहीं।
2. यह जानना कि राजा, अमात्य आदि कठोर स्वभाव वाले हैं अथवा भद्र स्वभाव वाले।
8. संग्रह-परिज्ञा (संघव्यवस्था में निपुणता)
1. बालादियोग्यक्षेत्र-स्थानांग के वृत्तिकार ने यहां केवल 'बालादियोग्यक्षेत्र' मात्र लिखा है। इसका स्पष्ट आशय व्यवहारभाष्य में मिलता है। व्यवहारभाष्य में इसके स्थान पर 'बहुजनयोग्यक्षेत्र' शब्द है। भाष्यकार ने इसका अर्थ करते हुए दो विकल्प प्रस्तुत किए है।1 आचार्य को वर्षा ऋतु के लिए ऐसे क्षेत्र का निर्वाचन करना चाहिए जो विस्तीर्ण हो, जो समूचे संघ के लिए उपयुक्त हो।
2. जो क्षेत्र बालक, दुर्बल, ग्लान तथा प्राघूर्णकों के लिए उपयुक्त हो।
भाष्यकार ने आगे लिखा है कि ऐसे क्षेत्र की प्रत्युपेक्षणा न करने से साधुओं का संग्रह नहीं हो सकता तथा वे साधु दूसरे गच्छों में भी चले जा सकते हैं।
3. पीठ-फलग संप्राप्ति-पीठ-फलग आदि की उपलब्धि करना। व्यवहारभाष्य में इसका आशय स्पष्ट करते हुए लिखा है कि वर्षाकाल में मुनि अन्यत्र विहार नहीं करते तथा उस समय वस्त्र आदि भी नहीं लेते। वर्षाकाल में पीठ-फलग के बिना संस्तारक आदि मैले हो जाते हैं तथा भूमि की शीतलता से कुन्थु आदि जीवों की उत्पत्ति भी होती है। अत: आचार्य वर्षाकाल में पीठ-फलग आदि की उचित व्यवस्था करें।
4. कालसमानयन-यथा समय स्वाध्याय, भिक्षा आदि की व्यवस्था करना। व्यवहारभाष्य में इसको स्पष्ट करते हुए बताया है कि आचार्य को यथासमय स्वाध्याय, उपकरणों की प्रत्युप्रेक्षा, उपधि का संग्रह तथा भिक्षा आदि की व्यवस्था करनी चाहिए।
5. गुरु पूजा-यथोचित विनय की व्यवस्था बनाए रखना।
व्यवहार भाष्य में गुरु के तीन प्रकार किए हैं-
1. प्रव्रज्या देने वाला गुरु।
2. अध्यापन करानेवाला गुरु।
3. दीक्षा पर्याय में बड़े मुनि।
इन तीनों प्रकार के गुरुओं की पूजा करना अर्थात् उनके आने पर खड़े होना उनके दण्ड (यष्टि) को ग्रहण करना, उनके योग्य आहार का संपादन करना, विहार आदि में उनके उपकरणों का भार ढोना तथा उनका मर्दन आदि करना।
प्रवचन सारोद्धार में सातवीं सम्पदा का नाम 'प्रयोगमति' है। सम्पदाओं के अवान्तर भेदों में शाब्दिक भिन्नता है तथा कहीं-कहीं आर्थिक भिन्नता भी है। वह इस प्रकार है-
1. आचार संपदा-
1. चरणयुत, 2. मदरहित, 3. अनियतवृत्ति, 4. अचंचल।
2. श्रुतसंपदा-
1. युग (युग प्रधानता), 2. परिचितसूत्र 3. उत्सर्गी, 4. उदात्तघोष।
3. शरीर संपदा-
1. चतुरस्र, 2. अकुण्टादि-परिपूर्ण कर्मेन्द्रियता, 3. बधिरत्ववर्जित-अविकल इन्द्रियता, 4. तप:समर्थ-सभी प्रकार की तपस्या करने में समर्थ।
4. वचन संपदा-
1. वादी, 2. मधुर वचन, 3. अनिश्रित वचन 4. स्फुट वचन।
5. वाचना संपदा-
1. योग्य वाचना-शिष्य की योग्यता को जानकर उद्देशन, समुद्देशन देना।
2. परिणत वाचना-पहले दी हुई वाचना को हृदयंगम कराकर आगे की वाचना देना।
3. निर्यापयिता-वाचना का अन्त तक निर्वाह करना।
4. निर्वाहक-पूर्वापर की संगति बिठाकर अर्थ का निर्वाह करना।
6. मति संपदा-
1. अवग्रह, 2. ईहा, 3. अवाय, 4. धारणा।
7. प्रयोगमति संपदा-
1. शक्तिज्ञान-वाद करने की अपनी शक्ति का ज्ञान।
2. पुरुषज्ञान-वादी के मत का ज्ञान।
3. क्षेत्रज्ञान।
4. वस्तुज्ञान
8. संग्रह परिज्ञा-
1. गणयोग्य उपग्रह-गण के निर्वाह योग्य क्षेत्र का संकलन।
2. संसक्त संपद्-व्यक्तियों को अनुरूप देशना देकर उन्हें आकृष्ट करना।
3. स्वाध्याय संपद्-यथा समय स्वाध्याय, प्रत्युत्प्रेक्षण, भिक्षाटन उपधिग्रहण की व्यवस्था करना।
4. शिक्षा उपसंग्रह संपद्-गुरु, प्रव्राजक, अध्यापक, रत्नाधिक आदि मुनियों का भार वहने करने, वैयावृत्त्य करने तथा विनय करने की शिक्षा देने में समर्थ।
प्रवचनसारोद्धार के वृत्तिकार ने मतान्तरों का भी उल्लेख किया है। उन्होंने जो ये उपभेद किए हैं उनका आधार दशाश्रुतस्कन्ध से कोई भिन्न ग्रन्थ रहा है।
17. समितियां (सू. 17)
उत्तराध्ययन 24/2 में ईर्या, भाषा, एषणा, आदान-निक्षेप और उत्सर्ग को समिति और मन, वचन और काया के गोपन को 'गुप्ति' कहा है। प्रस्तुत सूत्र में इन आठों को 'समिति' कहा गया है। मन, वचन और काया का निरोध भी होता है और सम्यक् प्रवर्तन भी। उत्तराध्ययन में जहां इनको 'गुप्ति' कहा है, वहां इनके निरोध की अपेक्षा की गई है और यहां इनके सम्यक् प्रर्वतन के कारण इनको समिति कहा है।
18. प्रायश्चित्त (सू. 20)
प्रस्तुत सूत्र में स्खलना हो जाने पर मुनि के लिए आठ प्रकार के प्रायश्चित्त बतलाए गए हैं। अपराध की लघुता और गुरुता के आधार पर इनका प्रतिपादन हुआ है। लघुता और गुरुता का निर्णय द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के आधार किया जाता है। एक ही प्रकार के अपराध में भी प्रायश्चित्त की भिन्नता हो सकती है। यह प्रायश्चित्त देने वाले व्यक्ति पर निर्भर है कि अपराध के किस पक्ष को कहां लघु और गुरु मानता है। प्रायश्चित्त दान की विविधता का हेतु पक्षपात नहीं, किन्तु विवेक है। निशीथ प्रायश्चित्त सूत्र है। उसमें विस्तार से प्रायश्चित्तों का उल्लेख है। यहां केवल आठ प्रकार के प्रायश्चित्तों का नामोल्लेख मात्र है। स्थानांग 10/73 में प्रायश्चित्त के दस प्रकार बतलाए हैं। विशेष विवरण वहां से ज्ञातव्य है।
19. मद (सू. 21)
अंगुत्तरनिकाय में मद के तीन प्रकार तथा उनसे होने वाले अपायों का निर्देश हैं-
1. यौवन मद, 2. आरोग्य मद, 3. जीवन मद।
इनसे मत्त व्यक्ति शरीर, वाणी और मन से दुष्कर्म करता है। वह शिक्षा को त्याग देता है। उसकी दुर्गति और पतन होता है। वह मर कर नरक में जाता है।
20. अक्रियावादी (सू. 22)
चार समवसरणों में एक अक्रियावादी है। वहां उसका अर्थ अनात्मवादी-क्रिया के अभाव को मानने वाला, केवल चित्तशुद्धि को आवश्यक एवं क्रिया को अनावश्यक मानने वाला-किया है। प्रस्तुत सूत्र में इसका प्रयोग 'अनात्मवादी' और 'एकान्तवादी'-दोनों अर्थों में किया गया है। इन आठ वादों में छह वाद एकान्तदृष्टि वाले हैं। 'समुच्छेदवाद' और 'नास्तिमोक्षपरलोकवाद'-ये दो अनात्मवाद है। उपाध्याय यशोविजयजी ने धर्म्यंश की दृष्टि से जैसे चार्वाक को नास्तिक-अक्रियावादी कहा है, वैसे ही धर्मांश की दृष्टि से सभी एकांतवादियों को नास्तिक कहा है-
'धर्म्यंशे नास्तिको ह्येको, बार्हस्पत्य: प्रकीर्तित:।
धर्मांशे नास्तिका ज्ञेया:, सर्वेऽपि परतीर्थिका:॥'
अक्रियावादियों के चौरासी प्रकार बतलाए गए हैं-
असियसयं किरियाणं अक्किरियाणं च होइ चुलसीती।
अन्नाणि य सत्तट्ठी वेणइयाणं च बत्तीसा॥
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित वादों का संकलन करते समय सूत्रकार के सामने कौन सी दार्शनिक धाराएं रही है, इस प्रश्न का उत्तर देना कठिन है, किन्तु वर्तमान में उन धाराओं के संवाहक दार्शनिक ये हैं-
1. एकवादी
1. ब्रह्माद्वैतवादी-वेदान्त।
2. विज्ञानाद्वैतवादी-बौद्ध।
3. शब्दाद्वैतवादी-वैयाकरण।
ब्रह्माद्वैतवादी के अनुसार ब्रह्मा, विज्ञानाद्वैतवादी के अनुसार विज्ञान और शब्दाद्वैतवादी के अनुसार शब्द पारमार्थिक तत्त्व है, शेष तत्त्व अपारमार्थिक हैं, इसलिए ये सारे एकवादी हैं। अनेकान्तदृष्टि के अनुसार सभी पदार्थ संग्रहनय की दृष्टि से एक और व्यवहारनय की दृष्टि से अनेक हैं।
2. अनेकवादी-
वैशेषिक अनेकवादी दर्शन है। उसके अनुसार धर्म-धर्मी, अवयव-अवयवी भिन्न-भिन्न हैं।
3. मितवादी
1. जीवों की परिमित संख्या मानने वाले। इसका विमर्श स्याद्वादमंजरी में किया गया है।
2. आत्मा को अंगुष्टपर्व जितना अथवा श्यामाक तंदुल जितना मानने वाले। यह औपनिषदिक अभिमत है।
3. लोक को केवल सात द्वीप-समुद्र का मानने वाले। यह पौराणिक अभिमत है।
4. निर्मितवादी-नैयायिक, वैशेषिक आदि लोक को ईश्वरकृत मानते हैं।
5. सातवादी-बौद्ध
वृत्तिकार के अनुसार 'सातवाद' बौद्धों का अभिमत है। इसकी पुष्टि सूत्रकृतांग 3/4/6 से होती है। चार्वाक का साध्य सुख है, फिर भी उसे 'सातवादी' नहीं माना जा सकता क्योंकि 'सातं सातेण विज्जति'-सुख का कारण सुख ही है, यह कार्य-कारण का सिद्धान्त चार्वाक के अभिमत में नहीं है। बौद्ध दर्शन पुनर्जन्म में विश्वास करता है और उसकी मध्यम प्रतिपदा भी कठिनाइयों से बचकर चलने की है, इसलिए उसे 'सातवादी' माना जा सकता है।
सूत्रकृतांग के चूर्णिकार ने सातवाद को बौद्ध सिद्धांत माना है। 'सातं सातेण विज्जति'-इस श्लोक की भूमिका में उन्होंने लिखा है कि अब बौद्धों का परामर्श किया जा रहा है-'इदानीं शाक्या: परामृश्यन्ते'। भगवान् महावीर के अनुसार कायक्लेश भी सम्मत था। सूत्रकृतांग में उसका प्रतिनिधिवाक्य है-'अत्तहियं खु दुहेण लब्भई'-आत्म-हित कष्ट से सिद्ध होता है। 'सातं सातेण विज्जई'-इसी का प्रतिपक्षी सिद्धांत है। इसके माध्यम से बौद्धों ने जैनों के सामने यह विचार प्रस्तुत किया था कि शारीरिक कष्ट की अपेक्षा मानसिक समाधि का सिद्धांत श्रेष्ठ है। कार्य-कारण के सिद्धान्तानुसार उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि दु:ख सुख का कारण नहीं हो सकता, इसलिए सुख सुख से ही लब्ध होता है।
सूत्रकृतांग के वृत्तिकार ने सातवाद को बौद्धों का अभिमत माना ही है, किन्तु साथ-साथ इसे परिषह से पराजित कुछ जैन मुनियों का अभिमत माना है।
6. समुच्छेदवादी-प्रत्येक पदार्थ क्षणिक होता है। दूसरे क्षण में उसका उच्छेद हो जाता है। इसलिए बौद्ध समुच्छेदवादी है।
7. नित्यवादी-सांख्याभिमत सत्कार्यवाद के अनुसार पदार्थ कूटस्थ नित्य है। कारणरूप में प्रत्येक वस्तु का अस्तित्व विद्यमान है। कोई भी नया पदार्थ उत्पन्न नहीं होता और कोई भी पदार्थ नष्ट नहीं होता। केवल उनका आविर्भावतिरोभाव होता है।
8. असत् परलोकवादी-चार्वाकदर्शन मोक्ष या परलोक को स्वीकार नहीं करता।
21. आयुर्वेद (सू. 26)
आयुर्वेद का अर्थ है-जीवन के उपक्रम और संरक्षण का ज्ञान; चिकित्सा शास्त्र। वह आठ प्रकार का है-
1. कुमारभृत्य-बाल-चिकित्सा शास्त्र। इसमें बालकों के पोषण और दूध सम्बन्धी दोषों का संशोधन तथा अन्य दोषजनित व्याधियों के उपशमन के उपाय निर्दिष्ट होते हैं।
2. कायचिकित्सा-इसमें मध्य-अंग से समाश्रित ज्वर, अतिसार, रक्तजनित शोथ, उन्माद, प्रमेह, कुष्ठ आदि रोगों के शमन के उपाय निर्दिष्ट होते हैं।
3. शालाक्य-मुंह के ऊपर के अंगों में (कान, मुंह, नयन और नाक) व्याप्त रोगों के उपशमन का उपाय बताने वाला शास्त्र।
4. शल्यहत्या-शरीर के भीतर रहे हुए तृण्, काठ, पाषाण, कण, लोह, लोष्ठ अस्थि, नख आदि शल्यों के उद्धरण का शास्त्र।
5. जंगोली-इसे विष-विघातक शास्त्र या अगद-तंत्र भी कहते हैं। सर्प आदि विषैले जीवों से डसे जाने पर उसकी चिकित्सा निर्देश करनेवाला शास्त्र।
6. भूतविद्या-भूत आदि के निग्रह के लिए विद्यातंत्र। देव, असुर, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस, पितर, पिशाच, नाग आदि से आविष्ट चित्तवाले व्यक्तियों के उद्रपव को मिटाने के लिए शांतिकर्म, बलिकर्म आदि का विधान तथा ग्रहों की शांति का निर्देश करने वाला शास्त्र।
7. क्षारतंत्र-वीर्यपुष्टि के उपाय बताने वाला शास्त्र। सुश्रुत आदि ग्रन्थों में इसे वाजीकरण तंत्र कहा है।
8. रसायन-इसका शाब्दिक अर्थ है-अमृत-तुल्य रस की प्राप्ति। वय को स्थायित्व देने, आयुष्य को बढ़ाने, बुद्धि को वृद्धिंगत करने तथा रोगों का अपहरण करने में समर्थ रसायनों का प्रतिपादन करने वाला शास्त्र।
जयधवला में आयुर्वेद के आठ अंग इस प्रकार है- 1. शालाक्य, 2. कायचिकित्सा, 3. भूततंत्र, 4. शल्य, 5. अगदतंत्र, 6. रसायनतंत्र, 7. बालरक्षा, 8. बीजवर्द्धन।
सुश्रुत में आयुर्वेद के आठ अंग ये हैं-
1. शल्य, 2. शालाक्य, 3. कायचिकित्सा, 4. भूतविद्या, 5. कौमारभृत्य, 6. अगदतंत्र, 7. रसायनतंत्र, 8. वाजीकरणतंत्र।
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित आठ नामों से ये कुछ भिन्न हैं; जंगोली के स्थान पर यहां 'अगदतंत्र' और क्षारतंत्र के स्थान 'वाजीकरण तंत्र' शब्द हैं। इनके क्रम में भी अन्तर है।
22. (सू. 36)
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित नाम अन्यत्र कुछ व्यत्यय और भिन्नता के साथ भी मिलते हैं- 1. आदित्ययशा, 2. महायशा, 3. अतिबल, 4. बलभद्र, 5. बलवीर्य, 6. कार्त्तवीर्य, 7. जलवीर्य, 8. दंडवीर्य।
23-24 पुरुषादानीय .......... गणधर (सू. 37)
यह भगवान् पार्श्व की लोकप्रियता का सूचक है। वे जनता को बहुत प्रिय और उपादेय थे। भगवान् महावीर ने अनेक स्थानों पर 'पुरुसादाणीय' शब्द से उन्हें सम्बोधित किया है।
समवायांग (समवाय 8/8) में भगवान् पार्श्व के आठ गणों और आठ गणधरों के नाम कुछ परिवर्तन के साथ मिलते हैं-
1. शुभ, 2. शुभघोष, 3. वसिष्ठ, 4. ब्रह्मचारी, 5. सोम, 6. श्रीधर, 7. वीरभद्र, 8. यश।
गण और गणधरों के नाम एक ही थे-गण गणधरों के नाम से ही प्रसिद्ध थे।
समवायांग और स्थानांगवृत्ति में अभयदेवसूरि ने लिखा है कि स्थानांग और पर्युषणाकल्प में भगवान् पार्श्व के आठ ही गण माने गए गये हैं, किन्तु आवश्यकनिर्युक्ति में दस गणों का उल्लेख है। दो गणधर अल्पायुष्य वाले थे इसलिए यहां उनकी विवक्षा नहीं की गई है।
समवायांग में आठों नाम एक श्लोक में है, इसलिए सम्भव है 'यश' यशोभद्र का संक्षेप हो। स्थानांग की कुछ हस्तलिखित प्रतियों में 'वीरिते भद्दजसे'-ऐसा पाठ है। उसके अनुसार 'वीर्यभद्र' और 'यश'-ये नाम बनते हैं।
25. दर्शन (सू. 38)
प्रस्तुत सूत्र में दर्शन शब्द की समानता से आठ पर्याय वर्गीकृत है। किन्तु सब में दर्शन शब्द एक ही अर्थ में प्रयुक्त नहीं है। दर्शन का एक वर्ग है-सम्यग्दर्शन, मिथ्यादर्शन और सम्यग्मिथ्यादर्शन। इसमें दर्शन शब्द का प्रयोग 'श्रद्धा' के अर्थ में हुआ है। इसका दूसरा वर्ग है-चक्षुदर्शन, अचक्षुदर्शन अवधि अवधि दर्शन और केवलदर्शन। इनमें दर्शन शब्द का अर्थ है-निर्विकल्पबोध, सामान्यबोध और अनाकारबोध।
स्वप्नदर्शन में दर्शन शब्द का अर्थ है-प्रतिभासबोध। वृत्तिकार का अभिमत है कि स्वप्नदर्शन का अचक्षुदर्शन में अन्तर्भाव होने पर भी सुप्तावस्था के भेद-प्रभेदों के कारण उसकी पृथक् विवक्षा की है।
26. औपमिक अद्धा (सू. 39)
काल के दो प्रकार है-उपमाकाल और अनुपमाकाल (संख्या-परिमितकाल)। पल्य, सागर आदि उपमाकाल है। अवसर्पिणी आदि छह विभाग सागरोपम से निष्पन्न होते हैं, अत: उन्हें भी उपमाकाल माना है।
'समय' से लेकर 'शीर्षप्रहेलिका' तक का समय अनुपमाकाल कहा जाता है।
पुद्गल-परिवर्त-
जितने समय में जीव समस्त लोकाकाश के पुद्गलों का स्पर्श करता है, उसे पुद्गल-परिवर्त कहते हैं। उसका कालमान असंख्य उत्सर्पिर्णी-अवसर्पिणी जितना है। इसके सात भेद हैं-
1. औदारिक पुद्गल-परावर्तन-औदरिक शरीर के योग्य समस्त पुद्गलों का औदारिक शरीर के रूप में ग्रहण, परिणमन और उत्सर्ग करने में जितना समय लगता है उसे औदारिक-पुद्गल परावर्तन कहते हैं।
इसी प्रकार-
2. वैक्रिय पुद्गल-परावर्तन।
3. तैजस पुद्गल-परावर्तन।
4. कार्मण पुद्गल-परावर्तन।
5. मन: पुद्गल-परावर्तन।
6. वचन पुद्गल-परावर्तन।
7. प्राणापान पुद्गल-परावर्तन-होते हैं।
27. (सू. 40)
प्रस्तुत सूत्र में पुरुषयुग का अर्थ है-एक व्यक्ति का अस्तित्वकाल और भूमि का अर्थ है-काल।
इस सूत्र का प्रतिपाद्य यह है कि अरिष्टनेमि के पश्चात् उनके आठ उत्तराधिकारी पुरुषों तक मोक्ष जाने का क्रम रहा उसके पश्चात् वह क्रम अवरुद्ध हो गया।
28. (सू. 41)
वृत्तिकार के अनुसार 'वीरंगए वीरजसे'-इस गाथा के तीन चरण ही आदर्शों में उपलब्ध होते हैं। उन्होंने-'तह संखे कासिबद्धणए'-इस चतुर्थ चरण के द्वारा गाथा की पूर्ति की है, किन्तु यह चतुर्थ चरण कहां से लिया गया, इसका उन्होंने कोई उल्लेख नहीं किया है।
भगवान् महावीर ने आठ राजाओं को दीक्षित किया। उनका परिचय इस प्रकार है-
1. वीरांगक 2. वीरयशा, 3. संजय-
वृत्तिकार ने तीनों राजाओं का कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया है। उत्तराध्ययन के अठारहवें अध्ययन में 'संजय' राजा का नाम आता है। किन्तु वह आचार्य गर्दभालि के पास दीक्षित होता है। अत: प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित 'संजय' कोई दूसरा होना चाहिए।
4. एणेयक-वृत्तिकार के अनुसार यह केतकार्द्ध जनपद की श्वेतांबी नगरी के राजा प्रदेशी, जो भगवान का श्रमणोपासक था, का अधीनवर्ती कोई राजा था। इसके विषय में विशेष सामग्री उपलब्ध नहीं है।
राजप्रश्नीय सूत्र में प्रदेशी राजा के अंतेवासी राजा का नाम जितशत्रु दिया है। सम्भव है इसका गोत्र 'एणेय' हो और यहां प्रस्तुत सूत्र में उसका मूल नाम न देकर केवल गोत्र से ही उसका उल्लेख किया गया हो। वृत्तिकार ने भी उसका गोत्र 'एणेय' माना है।
5. श्वेत-यह आमलकल्पा नगरी का राजा था। उसकी रानी का नाम धारणी था। एक बार भगवान् जब आमलकल्पा नगरी में आए तब राजा और रानी दोनों प्रवचन सुनने गए।
6. शिव-यह हस्तिनापुर का राजा था। इसकी पटरानी का नाम धारणी और पुत्र का नाम शिवभद्र था। एक बार उसने सोचा-'मेरा ऐश्वर्य प्रतिदिन बढ़ रहा है, यह पूर्वकृत अच्छे कर्मों का फल है। अत: मुझे इस जन्म में भी शुभ कर्मों का संचय करना चाहिए।' उसने सारी व्यवस्था कर अपने पुत्र को राज्यभार सौंप दिया और स्वयं 'दिशाप्रोक्षित तापस' बन गया। वह बेले-बेले की तपस्या करता, आतापना लेता और जमीन पर पड़े पत्तों आदि से पारना करता। इस प्रकार घोर तपस्या करते-करते उसे 'विभंग ज्ञान' उत्पन्न हुआ। उसने सात समुद्र और सात द्वीप देखे और सोचा-'मुझे दिव्यज्ञान उत्पन्न हुआ है। इनके आगे कोई द्वीप-समुद्र नहीं है।' वह तत्काल नगर में आया और अनेक लोगों को अपनी उपलब्धि के विषय में बताया। उन दिनों भगवान् महावीर उसी नगर में समवसृत थे। गणधर गौतम भिक्षाचरी के लिए नगर में गए और उन्होंने तापस शिव द्वारा प्रचारित कथन सुना। वे भगवान् महावीर के पास आए और पूछा। भगवान् ने असंख्य द्वीप'समुद्रों की बात कही। तापस शिव ने लोगों से भगवान् का यह कथन सुना। उसके मन में शंका, कांक्षा, विचिकित्सा और विभ्रम पैदा हुआ। तत्क्षण उसका विभंग अज्ञान नष्ट हो गया। भगवान् महावीर के प्रति उसके मन में भक्ति उत्पन्न हुई। वह भगवान् के पास आया, निर्ग्रन्थ प्रवचन में अपना विश्वास प्रकट किया और प्रव्रजित हो गया तथा वह ग्यारह अंगों का अध्ययन कर मुक्त हो गया।
7. उद्रायण-भगवान् महावीर के समय में सिन्धु-सौवीर आदि 16 जनपदों, वीतभय आदि 363 नगरों में उद्रायण राज्य करता था। वह दस मुकुटबद्ध राजाओं का अधिपति और भगवान् महावीर का श्रावक था।
राजा उद्रायण के पुत्र का नाम अभीचि (अभिजित्) था। राजा का इस पर बहुत स्नेह था। 'राज्य में गृद्ध होकर यह दुर्गति में न चला जाए'-ऐसा सोचकर उद्रायण ने राज्य-भार अपने पुत्र को न देकर अपने भानजे को दिया और स्वयं भगवान् महावीर के पास प्रव्रजित हो गया।
एक बार ऋषि उद्रायण उसी नगर में आया। अकस्मात् उसे रोग उत्पन्न हुआ। वैद्यों ने दही खाने के लिए कहा। महाराज केसी ने सोचा कि उद्रायण पुन: राज्य छीनने आया है। इस आशंका से उसने विषमिश्रित दही दिया और उद्रायण उसे खाते ही मर गया।
उद्रायण में अनुराग रखने वाली किसी देवी ने वीतभय नगर पर पाषाण की वर्षा की। सारा नगर नष्ट हो गया। केवल उद्रायण का शय्यातर, जो एक कुंभकार था, वह बचा, शेष सारे लोग मारे गए।
8. शंङ्ख-इस राजा के विषय में निश्चित जानकारी प्राप्त नहीं होती। मूलपाठगत विशेषण 'कासिवद्धणे' से यह जाना जा सकता है कि यह काशी जनपद के राजाओं की परम्परा में महत्त्वपूर्ण राजा था, जिसके समय में काशी जनपद का विकास हुआ।
वृत्तिकार भी 'अयं च न प्रतीत:' ऐसा कहकर इस विषय का अपना अपरिचय व्यक्त करते हैं। उन्होंने एक तथ्य की ओर ध्यान खींचते हुए बताया है कि अन्तकृतदशा (6/16) में ऐसा उल्लेख है कि भगवान् ने वाराणसी में राजा अलक को प्रव्रजित किया था। यदि वह कोई अपर है तो वह 'शंख' नाम नामान्तर है।
उत्तराध्ययन वृत्ति (नेमिचन्द्रीय, पत्र 173) में मथुरा नगरी के राजा शंख के प्रव्रजित होने का उल्लेख है।
विपाक के अनुसार काशीराज अलक भगवान् महावीर के पास प्रव्रजित हुए थे।
ऐसा भी उल्लेख मिलता है कि जब भगवान् पोतनपुर में समवसृत हुए तब शंख, वीर, शिव, भद्र आदि राजाओं ने दीक्षा ग्रहण की थी। इससे यह अनुमान किया जा सकता है कि सभी राजे एक ही दिन दीक्षित हुए थे।
29. महापद्म (सू. 52)
आगामी उत्सर्पिणी में होने वाले प्रथम तीर्थंकर। इनका विस्तृत वर्णन 9/62 में है।
30 (सू. 53)
प्रस्तुत सूत्र में कृष्ण की आठ रानियों का उल्लेख है। इनका विस्तृत वर्णन अन्तकृतदशा में है। एक बार तीर्थंकर अरिष्टनेमि द्वारका में आए। वासुदेव कृष्ण के पूछने पर उन्होंने द्वारका के दहन का कारण बताया। तब कृष्ण ने नगर में यह घोषणा करवाई कि 'अरिष्टनेमि ने नगरी का विनाश बताया है। जो कोई व्यक्ति दीक्षित होगा, मैं उसके अभिनिष्क्रमण का सारा भार वहन करूंगा।' यह सुनकर कृष्ण की आठों रानियां भगवान् के पास दीक्षित हो गई। वे बीस वर्ष तक संयम पर्याय का पालन कर, एक मास की संलेखना कर मुक्त हुई।
31. (सू. 55)
प्रस्तुत सूत्र में गति के प्रथम पांच प्रकार एक वर्ग के हैं और अन्तिम तीन प्रकार दूसरे वर्ग के हैं। द्वितीय वर्ग में गति का अर्थ है-एक स्थान से दूसरे स्थान में जाना।
गुरुगति-
परमाणु आदि की स्वाभाविक गति। इसी गति के कारण परमाणु व सूक्ष्म स्कंध किसी बाह्य प्रेरणा के बिना ऊंचे, नीचे और तिरछे लोक के गति करते हैं।
प्रणोदनगति-
दूसरे की प्रेरणा से होने वाली गति जैसे-मनुष्य आदि के द्वारा प्रक्षिप्त बाण आदि की गति।
प्राग्भारगति-
दूसरे द्रव्यों से आक्रान्त होने पर होने वाली गति। जैसे-नौका में भरे हुए माल से उसकी (नौका की) नीचे की ओर होने वाली गति।
32. (सू. 56)
वृत्तिकार के अनुसार ये चारों भरत और ऐरवत की नदियां हैं। इनकी अधिष्ठातृ देवियों के निवासद्वीप तद्तद् नदियों के प्रपातकुंड के मध्यवर्ती द्वीप हैं।
33. सुवर्ण (सू. 61)
प्रस्तुत सूत्र में काकिणीरत्न का विवरण दिया गया है। वह आठ सुवर्ण जितना भारी होता है। 'सुवर्ण' उस समय का तोल था। उसका विवरण इस प्रकार है-
4 मधुर तृणफलों (?) का एक श्वेत सर्षप।
16 श्वेत सर्षपों का एक धान्यमाषकफल।
2 धान्यमाषकफलों की एक गुंजा।
5 गुंजाओं का एक कर्ममाषक।
16 कर्ममाषकों का एक सुवर्ण।
ये सारे तोल भरत चक्रवर्ती के समय में प्रचलित थे। यह काकिणीरत्न चार अंगुल प्रमाण का होता है।
34. योजन (सू. 62)
वृत्तिकार ने योजन का विस्तार से माप दिया है। उसके अनुसार-
• अनन्त निश्चयपरमाणुओं का एक परमाणु।
• 8 परमाणुओं का एक त्रसरेणु।
• 8 त्रसरेणुओं का एक रथरेणु।
• 8 रथरेणुओं का एक बालाग्र।
• 8 बालाग्रों की एक लिक्षा।
• 8 लिक्षाओं की एक यूका।
• 8 यूकाओं का एक यव।
• 8 यवों का एक अंगुल।
• 24 अंगुल का एक हाथ।
• 4 हाथों का एक धनुष्य।
• 2 हजार धनुष्यों का एक गव्यूत।
• 4 गव्यूतों का एक योजन।
प्रस्तुत सूत्र में मगध देश में व्यवहृत योजन का माप बताया है। इसका फलित है कि अन्यान्य देशों में योजन के भिन्न-भिन्न माप प्रचलित थे। जिस देश में सोलह सौ धनुष्यों का एक गव्यूत होता है वहां छह हजार चार सौ (6400) धनुष्यों का एक योजन होगा। यह सैद्धान्तिक प्रतिपादन है। धनुष्य और योजन के माप के विषय में भिन्न-भिन्न मत प्रचलित रहे हैं।
वर्तमान में दक्षिण भारत के मैसूर राज्य में श्रवणबेलगोल में 27 फुट ऊंची बाहुबली की मूर्ति है। यह माना जाता है कि सम्राट् भरत के पुरुदेव ने पौदनपुर के पास 525 धनुष्य ऊंची बाहुबली की मूर्ति बनानी चाही। किन्तु स्थान की अनुपयुक्तता के कारण नहीं बना सके। तब चामुण्डराय (सन् 983) ने उसी प्रमाण की मूर्ति बनाई। इसके आधार पर यह निष्कर्ष निकलता है कि 525 धनुष्य 57 फुट के बराबर हैं। इसका फलितार्थ हुआ कि एकफुट लगभग सवा नौ धनुष्य जितना होता है। इसका तात्पर्य यह हुआ कि 8 हजार धनुष्य या 870 फुट का एक योजन होता है अर्थात् सवा फर्लांग से कुछ अधिक का एक योजन होता है।
योजन भी भिन्न-भिन्न होते हैं। प्रस्तुत विवरण में भी चार गव्यूत का एक योजन माना है। गव्यूत का अर्थ है-वह दूरी जिसमें गाय का रंभाना सुना जा सके।1 सामान्यत: गाय का रंभाना एक फर्लांग तक सुना जा सकता है। इसके आधार पर चार फर्लांग का एक योजन होता है। कहीं-कहीं एक माइल का भी योजन माना है।
35, 36. (सू. 63, 64)
जंबूद्वीप प्रज्ञप्ति के अनुसार ये वृक्ष आधे-आधे योजन भूमि में है तथा इनके तने की मोटाई आधे-आधे योजन की है। इस आधे-आधे योजन के कारण ही ऊंचाई या चौड़ाई में 'सातिरेक' शब्द का प्रयोग हुआ है। इसी आधार पर सर्व परिमाण में ये वृक्ष आठ-आठ योजन से कुछ अधिक है।
37-40. (सू. 77-80)
इन चार सूत्रों के अनुसार आठ-आठ विजयों में आठ-आठ अर्हत्, चक्रवर्ती, बलदेव और वासुदेव होते हैं, किन्तु अर्हन्त, चक्रवर्ती बलदेव और वासुदेव एक साथ बत्तीस नहीं हो सकते। महाविदेह में कम से कम चार चक्रवर्ती या चार वासुदेव अवश्य होते हैं। जहां वासुदेव होते हैं वहां चक्रवर्ती नहीं होते। इसलिए एक साथ उत्कृष्टत: 28 चक्रवर्ती या 28 वासुदेव हो सकते हैं।
41. पारियानिक विमान (सू. 103)
जो गमन के हेतुभूत होते हैं उन्हें पारियानिक विमान कहते हैं। पालक आदि आभियोगिक देव अपने-अपने स्वामी इन्द्रों के लिए स्वयं यान के रूप में प्रयुक्त होते हैं। पूर्वसूत्र (102) में उल्लिखित इन्द्रों के ये क्रमश: विमान हैं। ये सारे नाम उनके आभियोगिक देवों के हैं। वे यान रूप में काम आते हैं। अत: उन्हीं के नाम से वे यान भी व्यवहृत होते हैं। दसवें स्थान में इनका विवरण दिया गया है।
42-45. चेष्टा, प्रयत्न, पराक्रम, आचार-गोचर (सू. 111)
प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त कुछ विशेष शब्दों का विमर्श-
1. संघटना-चेष्टा-अप्राप्त की प्राप्ति।
2. प्रयत्न-प्राप्त का संरक्षण।
3. पराक्रम-शक्ति-क्षय होने पर भी विशेष उत्साह बनाए रखना।
4. आचार-गोचर-
1. साधु के आचार का गोचर (विषय) महाव्रत आदि।
2. आचार-ज्ञान आदि पांच आचार। गोचर-भिक्षाचर्या।
46. केवली समुद्घात (सू. 114)
केवलज्ञानी के वेदनीय, नाम और गोत्र कर्म की स्थिति से आयुष्य कर्म की स्थिति कम रह जाने पर, दोनों को समान करने के लिए स्वभावत: समुद्घात क्रिया होती है-आत्म-प्रदेश समूचे लोक में फेल जाते हैं। इस क्रिया का कालमान आठ समय का है। पहले समय में केवली के आत्म-प्रदेश लोक के अन्त तक ऊर्ध्व और अधो दिशा की तरफ फैल जाते हैं। उनका विष्कंभ (चौड़ाई) शरीर प्रमाण होता है, इसलिए उनका आकार दंड जैसा बन जाता है। दूसरे समय में वे ही प्रदेश चौड़े होकर लोक के अन्त तक जाकर कपाटाकार बन जाते हैं। तीसरे समय में वे प्रदेश वातवलय के सिवाय समूचे लोक में फैल जाते हैं। इसे मन्थान कहते हैं। चौथे समय में वे प्रदेश पूर्ण लोक में फैल जाते हैं-आत्मा लोक व्यापी बन जाती हैं। इसके बाद पांचवें, छठे, आठवें समय में आत्मा के प्रदेश क्रमश: मन्थान, कपाट और दण्ड के आकार होकर पूर्ववत् देहस्थित हो जाते हैं। इन आठ समयों में पहले और आठवें समय में औदारिक योग, दूसरे छठे और सातवें समय में औदारिक मिश्र योग तथा तीसरे, चौथे और पांचवें समय में कार्मण योग होता है।
रत्नशेखर सूरि आदि कई विद्वान यह मानते हैं कि जिस जीव का आयुष्य छह मास से अधिक है, यदि उसे केवलज्ञान हो जाए तो वह जीव निश्चय की समुद्घात करता है। किन्तु अन्य केवली समुद्घात करते ही है-ऐसा नियम नहीं है।
आर्यश्याम ने एक स्थान पर कहा है-
अगंतूण समुग्घायमणंता केवली जिणा।
जाइमरणविप्पमुक्का, सिद्धिं वरगतिं गया॥
अनंत केवली और जिन बिना समुद्घात किये ही जन्म-मरण से विप्रमुक्त हो सिद्ध हो गए।
जिनभद्रगणि क्षमाश्रमण का अभिमत इससे भिन्न है। वे कहते हैं कि प्रत्येक जीव मोक्ष प्राप्ति से पूर्व समुद्घात करता ही है। समुद्घात करने के पश्चात. ही केवली योग निरोध कर शैलेशी अवस्था को पाकर, अयोगी होता हुआ पांच हृस्व अक्षरों के उच्चारण करने के समय मात्र में मोक्ष प्राप्त कर लेता है।
वैदिकों में प्रचलित आत्म व्यापकता के सिद्धांत के साथ इसका समन्वय होता है। हेमचन्द्र, यशोविजय आदि विद्वानों ने इसका समन्वय किया है।
दिगम्बरों की यह मान्यता है कि केवली समुद्घात करते हैं, किन्तु सैद्धान्तिक मान्यता यह है कि केवली समुद्घात करते नहीं, वह स्वत: होती है। समुद्घात करना आलोचर्नाह क्रिया है।
वृत्तिकार ने यहां यह उल्लेख किया है कि तीर्थंकर नेमिनाथ के शिष्यों में से किसी ने अघाति कर्मों का आयुष्य कर्म के साथ समीकरण करने के लिए केवली समुद्घात किया था।
इस उल्लेख से यह प्रश्न उपस्थित होता है कि क्या और किसी तीर्थंकर के शिष्यों ने समुद्घात नहीं किया? यदि किया था तो वृत्तिकार ने महावीर के शिष्यों का उल्लेख क्यों नहीं किया? संभव है परंपरागत यही घटना प्रचलित रही हो, जिसका कि उल्लेख वृत्तिकार ने किया है।
47. प्रमर्दयोग (सू. 119)
प्रमर्द योग का अर्थ है-स्पर्श योग। प्रस्तुत सूत्रगत आठ नक्षत्र उभययोगी होते हैं। चन्द्रमा को उत्तर और दक्षिण दोनों ओर से स्पर्श करते हैं। चन्द्रमा इनके बीच से निकल जाता है।
48. (सू. 125)
तीन इन्द्रिय वाले जीवों की योनियां दो लाख है और उनकी कुलकोटियां आठ लाख। योनि का अर्थ है-उत्पत्ति स्थान और कुलकोटि का अर्थ है-उस एक ही स्थान में उत्पन्न होने वाली विविध जातियां। गोजर एक योनि है। उसमें कृमि, कीट, बिच्छू आदि अनेक जातियां उत्पन्न होती हैं, उन्हें कुल कहा जाता है। जैसे-कृमिकुल, कीटकुल, वृश्चिककुल आदि।
♦
आमुख
इसमें पचहत्तर सूत्र हैं। इनके विषय भिन्न-भिन्न हैं। इसका पहला सूत्र भगवान महावीर के समय की गण-व्यवस्था पर कुछ प्रकाश डालता हुआ गण की अखंडता के साधनभूत अमात्सर्य का निरूपण करता है। प्रत्यनीकता अखंडता के लिए घुण है, अत: जो श्रमण, आचार्य, उपाध्याय आदि का प्रत्यनीक होता है, कर्त्तव्य से प्रतिकूल आचरण करता है उसे गण से अलग कर देना ही श्रेयस्कर होता है।
ऐतिहासिक तथ्यों को अभिव्यक्ति देने वाले सूत्र इस स्थान में संकलित हैं। जैसे सूत्र संख्या 29, 61 आदि-आदि। सूत्र 60 में भगवान महावीर के तीर्थ में तीर्थंकर नाम का कर्म-बंध करने वाले नौ व्यक्तियों का कथन है। उसमें सात पुरुष हैं और दो स्त्रियां। इनका अन्यान्य आगम-ग्रन्थों तथा व्याख्या-ग्रंथों में वर्णन मिलता है। पोट्टिल अनगार का उल्लेख अनुत्तरोपपातिक सूत्र में भी मिलता है, किन्तु वहां महाविदेह क्षेत्र से सिद्ध होने की बात कही है और यहां भरत क्षेत्र से सिद्ध होने का उल्लेख है। अत: यह उससे भिन्न होना चाहिए। तीर्थंकर नामकर्म बंध के बीस कारण बतलाए हैं। इन नौ व्यतियों के तीर्थंकर नामकर्म बंध के भिन्न-भिन्न कारण प्रस्तुत हुए हैं।
सूत्र 62 में महाराज श्रेणिक के भव-भवान्तरों का विवरण है। इस एक ही सूत्र में भगवान महावीर के दर्शन का समग्रता से अवबोध हो जाता है। इसमें समग्र भाव से महावीर का तत्त्वदर्शन, श्रमणचर्या और श्रावकचर्या का उल्लेख है।
इस स्थान के सूत्र 13 में रोगोत्पत्ति के नौ कारणों का उल्लेख है। वह बहुत ही मननीय है। इनमें आठ कारण शारीरिक रोगों की उत्पत्ति के हेतु हैं और इन्द्रियार्थ-विकोपन-मानसिक रोग को उत्पन्न करता है। वृत्तिकार ने बताया है कि अधिक बैठने या कठोर आसन पर बैठने से मसे का रोग होता हे। अधिक खाने से अथवा थोड़े-थोड़े समय के अन्तराल में खाने से अजीर्ण तथा अनेक उदर रोग उत्पन्न होते हैं। ये सारे शारीरिक रोग हैं। मानसिक रोग का मूल कारण है-इन्द्रियार्थ- विकोपन अथवा काम-विकार। इससे उन्माद उत्पन्न होता है और वह सारे मानसिक संतुलन को बिगाड़ कर व्यक्ति में अनेक प्रकार के मानसिक रोगों की उत्पत्ति करता है। अन्तत: वह मरण के द्वार तक पहुंचा देता है। काम-विकार से उत्पन्न होने वाले दस दोष ये हैं-
1. स्त्री के प्रति अभिलाषा।
2. उसकी प्राप्ति के लिए प्रयत्न।
3. उसका सतत स्मरण।
4. उसका उत्कीर्त्तन।
5. प्राप्त न होने पर उद्वेग
6. प्रलाप।
7. उन्माद।
8. व्याधि।
9. अकर्मण्यता।
10. मृत्यु।
इसी प्रकार अब्रह्मचर्य से बचने के नौ व्यावहारिक उपायों का भी ब्रह्मचर्य गुप्ति (सूत्र 3) के नाम से उल्लेख हुआ है। उसमें अन्तिम उपाय है-ब्रह्मचारी को सुविधावादी नहीं होना चाहिए। यह उपाय श्रमण को सतत श्रमशील और कष्ट-सहिष्णु बनने की प्रेरणा देता है।
इसी प्रकार सूत्र 15, 16 नक्षत्रों की चन्द्रमा के साथ स्थिति तथा अन्यान्य ज्योतिष के सूत्र भी संकलित हैं। 68वें सूत्र में शुक्र-ग्रहण के भ्रमण-क्षेत्र को नौ विधियों में बांटकर उसका विवरण प्रस्तुत किया गया है।
सूत्र 62 में राजा, ईश्वर, तलवार आदि अधिकारी वर्ग का उल्लेख है। इससे उस समय में प्रचलित विभिन्न नियुक्तियों का आधार मिलता है। टीकाकार ने राजा से महामांडलिक, जो आठ हजार राजाओं का अधिपति होता था, का ग्रहण किया है। इसी प्रकार अन्यान्य व्याख्याओं से भी उस समय की राज्य-व्यवस्था तथा सामाजिक व्यवस्था का अवबोध हो आता है। देखें टिप्पण 29 से 37। इस प्रकार इस स्थान में भगवान पार्श्व, भगवान महावीर तथा महाराज श्रेणिक के विषय में विविध जानकारी मिलती है। कुछेक श्रवाक-श्राविकाओं के जीवनोत्कर्ष का भी कथन प्राप्त है। इसलिए यह ऐतिहासिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है।
णवमं ठाणं : नौवां स्थान
मूल
विसंभोग-पदं
1. णवहिं ठाणेहिं समणे णिग्गंथे संभोइयं विसंभोइयं करेमाणे णातिक्कमति, तं जहा- आयारियपडिणीयं, उवज्झायपडिणीयं, थेरपडिणीयं, कुलपडिणीयं, गणपडिणीयं, संघपडिणीयं, णाणपडिणीयं, दंसणपडिणीयं, चरित्तपडिणीयं।
हिन्दी अनुवाद
विसंभोग-पद
1. नौ स्थानों से श्रमण-निर्ग्रन्थ सांभोगिक साधु को विसांभोगिक1 करता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता- 1. आचार्य का प्रत्यनीक। 2. उपाध्याय का प्रत्यनीक। 3. स्थविर का प्रत्यनीक। 4. कुल का प्रत्यनीक। 5. गण का प्रत्यनीक। 6. संघ का प्रत्यनीक। 7. ज्ञान का प्रत्यनीक। 8. दर्शन का प्रत्यनीक। 9. चारित्र का प्रत्यनीक।
बंभचेरअज्झयण-पदं
2. णव बंभचेरा पण्णत्ता, तं जहा- सत्थपरिण्णा, लोगविजओ, सीओसणिज्जं, सम्मत्तं, आवंती, धूतं, विमोहो, उवहाणसुयं, महापरिण्णा।
ब्रह्मचर्याध्ययन-पद
2. ब्रह्मचर्य-आचारांग सूत्र के नौ अध्ययन हैं- 1. शस्त्रपरिज्ञा, 2. लोकविजय, 3. शीतोष्णीय, 4. सम्यक्त्व, 5. आवन्ती-लोकसार, 6. धूत, 7. विमोह, 8. उपधानश्रुत, 9. महापरिज्ञा।
बंभचेरगुत्ति-पदं
3. णव बंभचेरगुत्तीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. विवित्ताइं सयणासणाइं सेवित्ता भवति- णो इत्थिसंसत्ताइं णो पसुसंसत्ताइं णो पंडगसंसत्ताइं। 2. णो इत्थीणं कहं कहेत्ता भवति। 3. णो इत्थिठाणाइं सेवित्ता भवति। 4. णो इत्थीणमिंदियाइं मणोहराइं मणोरमाइं आलोइत्ता णिज्झाइत्ता भवति। 5. णो पणीतरसभोई (भवति?)। 6. णो पाणभोयणस्स अतिमात-माहारए सया भवति। 7. णो पुव्वरत्तं पुव्वकीलियं सरेत्ता भवति। 8. णो सद्दाणुवाती णो रूवाणुवाती णो सिलोगाणुवाती (भवति?)। 9. णो सातसोक्खपडिबद्धे यावि भवति।
ब्रह्मचर्यगुप्ति-पद
3. ब्रह्मचर्य की गुप्तियां नौ है2- 1. ब्रह्मचारी विविक्त शयन और आसन का सेवन करता है। स्त्री, पशु और नपुंसक से संसक्त शयन और आसन का सेवन नहीं करता। 2. वह केवल स्त्रियों में कथा नहीं करता अथवा स्त्री की कथा नहीं करता। 3. वह स्त्रियों के स्थानों का सेवन नही करता। 4. वह स्त्रियों की मनोहर और मनोरम इन्द्रियों को नहीं देखता और न उनका अवधानपूर्वक चिन्तन करता है। 5. वह प्रणीतरस का भोजन नहीं करता। 6. वह सदा पान-भोजन का अतिमात्रा में आहार नहीं करता। 7. वह पूर्व अवस्था में आचीर्ण भोग तथा क्रीड़ाओं का स्मरण नहीं करता। 8. वह शब्द, रूप और श्लोक (कीर्ति) का अनुपाती नहीं होता-उनमें आसक्त नहीं होता। 9. वह सात और सुख में प्रतिबद्ध नहीं होता।
बंभचेरअगुत्ति-पदं
4. णव बंभचेरअगुत्तीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- 1. णो विवित्ताइं सयणासणाइं सेवित्ता भवति- इत्थीसंसत्ताइं, पसुसंसत्ताइं पंडगसंसत्ताइं। 2. इत्थीणं कहं कहेत्ता भवति। 3. इत्थिठाणाइं सेवित्ता भवति। 4. इत्थीणं इदियाइं मणोहराइं मणोरमाइं आलोइत्ता णिज्झाइत्ता भवति। 5. पणीयरसभोई (भवति?)। 6. पाणभोयणस्स अइमायमाहारए सया भवति। 7. पुव्वरयं पुव्वकीलियं सरित्ता भवति। 8. सद्दाणुवाई रूवणुवाई सिलो-गाणुवाई (भवति?)। 9. सायासोक्खपडिबद्धे यावि भवति।
ब्रह्मचर्याऽगुप्ति-पद
4. ब्रह्मचर्य की अगुप्तियां नौ है- 1. अब्रह्मचारी विविक्त शयन और आसन का सेवन नहीं करता है। स्त्री, पशु और नपुंसक से सहित शयन और आसन का सेवन करता है। 2. वह केवल स्त्रियों में कथा करता है अथवा स्त्री की कथा करता है। 3. वह स्त्रियों के स्थानों का सेवन करता। 4. वह स्त्रियों के मनोहर और मनोरम इन्द्रियों को देखता और उनका अवधान-पूर्वक चिन्तन करता है। 5. वह प्रणीतरस का भोजन करता है। 6. वह सदा पान-भोजन का अतिमात्रा में आहार करता है। 7. वह पूर्व अवस्था में आचीर्ण भोग तथा क्रीड़ाओं का स्मरण करता है। 8. वह शब्द, रूप और श्लोक (कीर्ति) का अनुपाती होता है-उनमें आसक्त होता है। 9. वह सात और सुख में प्रतिबद्ध होता है।
तित्थगर-पदं
5. अभिणंदणाओ णं अरहओ सुमती अरहा णवहिं सागरोवमकोडीसय-सहस्सेहिं वीइक्कंतेहिं समुप्पण्णे।
तीर्थंकर-पद
5. अर्हत् अभिनन्दन के पश्चात् नो लाख करोड़ सागरोपम काल बीत जाने पर अर्हत् सुमति समुत्पन्न हुए।
सब्भावपयत्थ-पदं
6. णव सब्भावपयत्था पण्णत्ता, तं जहा- जीवा, अजीवा, पुण्णं, पावं, आसवो, संवरो, णिज्जरा, बंधो, मोक्खो।
सद्भावपदार्थ-पद
6. सद्भाव पदार्थ (अनुपचरित या पारमार्थिक वस्तु) नौ है- 1. जीव, 2. अजीव, 3. पुण्य, 4. पाप, 5. आश्रव, 6. संवर, 7. निर्जरा, 8. बंध, 9. मोक्ष।
जीव-पदं
7. णवविहा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, बेइंदिया तेइंदिया चउरिंदिया, पंचिंदिया।
जीव-पद
7. संसारसमापन्नक जीव नौ प्रकार के हैं- 1. पृथिवीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. तेजस्कायिक, 4. वायुकायिक, 5. वनस्पतिकायिक, 6. द्वीन्द्रिय, 7. त्रीन्द्रिय, 8. चतुरिन्द्रिय, 9. पञ्चेन्द्रिय।
गति-आगति-पदं
8. पुढविकाइया, णवगतिया णव-आगतिया पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइए पुढवीकाइएसु उववज्ज- माणे पुढविकाइएहिंतो वा, आउकाइएहिंतो वा, तेउकाइएहिंतो वा, वाउकाइएहिंतो वा, वणस्सइकाइएहिंतो वा, बेइंदिएहिंतो वा, तेइंदिएहिंतो वा, चउरिंदिएहिंतो वा, पंचिदिएहिंतो वा उववज्जेजा। से चेव णं से पुढविकाइए पुढवि-कायत्तं विप्पजहमाणे पुढविका-इयत्ताए वा, आउकाइयत्ताए वा, तेउकाइयत्ताए वा, वाउकाइयत्ताए वा, वणस्सकाइयत्ताए वा, बेइंदियत्ताए वा, तेइंदियत्ताए वा, चउरिंदियत्ताए वा, पंचिदियत्ताए वा गच्छेज्जा।
गति-आगति-पद
8. पृथ्वीकायिक जीवों की नौ गति और नौ आगति होती है- पृथ्वीकाय में उत्पन्न होने वाला जीव पृथ्वीकाय, अप्काय, तेजस्काय, वायुकाय, वनस्पतिकाय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतु-रिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय-इन नौ जातियों से आता है। पृथ्वीकाय से निकलने वाला जीव पृथ्वी-काय, अप्काय, तेजस्काय, वायुकाय, वनस्पतिकाय, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय-इन नौ जातियों में आता है।
9. एवमाउकाइयावि जाव पंचिंदियत्ति।
9. इसी प्रकार अप्कायिक, तेजस्कायिक, वायुकायिक, वनस्पतिकायिक, द्वीन्द्रिय, त्रीन्द्रिय, चतुरिन्द्रिय और पञ्चेन्द्रिय इन सभी प्राणियों की गति-आगति नौ-नौ हैं।
जीव-पदं
10. णवविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- एगिंदिया, बेइंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, णेरइया, पंचेंदिय-तिरिक्खजोणिया मणुया देवा सिद्धा। अहवा-णवविहा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- पढमसमयणेरइया, अपढमसमयणेरइया, पढमसमयतिरिया, अपढमसमयतिरिया, पढमसमयमणुया, अपढमसमयमणुया, पढमसमयदेवा, अपढमसमयदेवा, सिद्धा।
जीव-पद
10. सब जीव नौ प्रकार के हैं- 1. एकेन्द्रिय, 2. द्वीन्द्रिय, 3. त्रीन्द्रिय, 4. चतुरिन्द्रिय, 5. नैरयिक, 6. पंचेन्द्रिय तिर्यंचयोनिक, 7. मनुष्य, 8. देव, 9. सिद्ध। अथवा-सब जीव नौ प्रकार के हैं- 1. प्रथम समय नैरयिक। 2. अप्रथम समय नैरयिक। 3. प्रथम समय तिर्यञ्च। 4. अप्रथम समय तिर्यञ्च। 5. प्रथम समय मनुष्य। 6. अप्रथम समय मनुष्य। 7. प्रथम समय देव। 8. अप्रथम समय देव। 9. सिद्ध।
ओगाहणा-पदं
11. णवविहा सव्वजीवोगाहणा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइओगाहणा, आउकाइ-ओगाहणा, तेउकाइओगाहणा, वाउकाइओगाहणा, वणस्सइकाइ-ओगाहणा, बेइंदियओगाहणा, तेइंदियओगाहणा, चउरिंदिय-ओगाहणा, पंचिंदियओगाहणा।
अवगाहना-पद
11. सब जीवों की अवगाहना नौ प्रकार की होती है- 1. पृथिवीकायिक अवगाहना। 2. अप्कायिक अवगाहना। 3. तेजस्कायिक अवगाहना। 4. वायुकायिक अवगाहना। 5. वनस्पतिकायिक अवगाहना। 6. द्वीन्द्रिय अवगाहना। 7. त्रीन्द्रिय अवगाहना। 8. चुतरिन्द्रिय अवगाहना। 9. पञ्चेन्द्रिय अवगाहना।
संसार-पदं
12. जीवा णं णवहिं ठाणेहिं संसारं वत्तिंसु वा वत्तंति वा वत्तिसंति वा, तं जहा- पुढविकाइयत्ताए, आउकाययत्ताए, तेउकाइयत्ताए, वाउकाइयत्ताए, वणस्सइकाइयत्ताए, बेइंदियत्ताए, तेइंदियत्ताए, चउरिंदियत्ताए, पंचिंदियत्ताए।
संसार-पद
12. जीवों ने नौ स्थानों से संसार में परिवर्तन किया था, करते हैं और करेंगे- 1. पृथ्वीकाय के रूप में। 2. अप्काय के रूप में। 3. तेजस्काय के रूप में। 4. वायुकाय के रूप में। 5. वनस्पतिकाय के रूप में। 6. द्वीन्द्रिय के रूप में। 7. त्रीन्द्रिय के रूप में। 8. चतुरिन्द्रिय के रूप में। 9. पञ्चेन्द्रिय के रूप में।
रोगुप्पत्ति-पदं
13. णवहिं ठाणेहिं रोगुप्पत्ती सिया, तं जहा- अच्चासणयाए, अहितासणयाए, अतिणिद्दाए, अतिजागरितेणं, उच्चारणिरोहेणं, पासवणणिरोहेणं, अद्धाणगमणेणं, भोयणपडिकूलताए, इंदियत्थविकोवणयाए।
रोगोत्पत्ति-पद
13. रोग की उत्पत्ति के नौ स्थान है3- 1. निरन्तर बैठे रहना या अतिभोजन करना। 2. अहितकर आसन पर बैठना या अहितकर भोजन करना। 3. अतिनिद्रा। 4. अतिजागरण। 5. उच्चार (मल) का निरोध। 6. प्रस्रवण का निरोध। 7. पंथगमन। 8. भोजन की प्रतिकूलता। 9. इन्द्रियार्थविकोपन-कायविकार।
दरिसणावरणिज्ज-पदं
14. णवविधे दरिसणावरणिज्जे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- णिद्दा, णिद्दानिद्दा, पयला, पयलापयला, थीणगिद्धी। चक्खुदंस-णावरणे, अचक्खुदंसणावरणे, ओहिदंसणावरणे, केवलदंसणावरणे।
दर्शनावरणीय-पद
14. दर्शनावरणीय कर्म के नौ प्रकार हैं4- 1. निद्रा-सोया हुआ व्यक्ति सुख से जाग जाए, वैसी निद्रा। 2. निद्रानिद्रा-घोरनिद्रा, सोया हुआ व्यक्ति कठिनाई से जागे, वैसी निद्रा। 3. प्रचला-खड़े या बैठे हुए जो निद्रा आए। 4. प्रचला-प्रचला-चलते-फिरते जो निद्रा आए। 5. स्त्यानर्द्धि-संकल्प किए हुए कार्य को निद्रा में कर डाले, वैसी प्रगाढतम निद्रा। 6. चक्षुदर्शनावरणीय-चक्षु के द्वारा होने वाले दर्शन (सामान्य ग्रहण) का आवरण। 7. अचक्षुदर्शनावरणीय-चक्षु के सिवाय शेष इन्द्रिय और मन से होने वाले दर्शन का आवरण। 8. अवधिदर्शनावरणीय-मूर्त्त द्रव्यों के साक्षात् दर्शन का आवरण। 9. केवलदर्शनावरणीय-सर्व द्रव्य-पर्यायों के साक्षात् दर्शन का आवरण।
जोइस-पदं
15. अभिई णं णक्खत्ते सातिरेगे णव मुहुत्ते चंदेण सद्धिं जोगं जोएति।
ज्योतिष-पद
15. अभिजित् नक्षत्र चन्द्रमा के साथ नौ मुहूर्त्त से कुछ अधिककाल तक योग करता है।5
16. अभिइआइआ णं णव णक्खत्ता णं चंदस्स उत्तरेणं जोगं जोएंति, तं जहा- अभिई, सवणो, धणिट्ठा, सयभिसया, पुव्वाभद्दवया, उत्तरापोट्ठवया, रेवई, अस्सिणी, भरणी।
16. अभिजित् आदि नौ नक्षत्र चन्द्रमा के साथ उत्तर दिशा से योग करते हैं6- 1. अभिजित्, 2. श्रवण, 3. धनिष्ठा, 4. शतभिषक्, 5. पूर्वभाद्रपद, 6. उत्तरभाद्रपद, 7. रेवती, 8. अश्विनी, 9. भरणी।
17. इमीसे णं रयणप्पभाए पुढवीए बहुसमरमणिज्जाओ भूमिभागाओ णव जोअणसताइं उड्ढं अबाहाए उवरिल्ले तारारूवे चारं चरति।
17. इस रत्नप्रभा पृथ्वी के बहुसमरमणीय भू-भाग से नौ सौ योजन की ऊंचाई पर सब से ऊंचा तारा (शनैश्चर) गति करता है।7
मच्छ-पदं
18. जंबुद्दीवे णं दीवे णबजोयणिया मच्छा पविसिंसु वा पविसंति वा पविसिस्संति वा।
मत्स्य-पद
18. जम्बूद्वीप द्वीप में नौ योजन के मत्स्यों ने प्रवेश किया था, करते हैं और करेंगे8।
बलदेव-वासुदेव-पदं
19. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे इमीसे ओसप्पिणीए णव बलदेव-वासुदेव- पियरो हुत्था, तं जहा-
बलदेव-वासुदेव-पद
19. जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में इस अव-सर्पिणी में बलदेव-वासुदेव के ये नौ पिता हुए-
संगहणी-गाहा
1. पयावती य बंभे, रोद्दे सोमे सिवेति य। महसीहे अग्गिसीहे, दसरहे णवमे य वसुदेवे॥ इत्तो आढत्तं जधा समवाये णिरवसेसं जाव- एगा से गब्भवसही, सिज्झिहिति आगमेसेणं।
संग्रहणी-गाथा
1. प्रजापति, 2. ब्रह्म, 3. रौद्र, 4. सोम, 5. शिव, 6. महासिंह, 7. अग्निसिंह, 8. दशरथ, 9. वसुदेव। यहां से आगे शेष सब समवायांग की भांति वक्तव्य है, यावत् वह आगामी काल में एक गर्भावास कर सिद्ध होगा।
20. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे आगमे-साए उस्सप्पिणीए णव बलदेव-वासुदेवपितरो भविस्संति, णव बलदेव-वासुदेवमायरो भविस्संति। एवं जधा समवाए णिरवसेसं जाव महाभीमसेणे, सुग्गीवे य अपच्छिमे। 1. एए खलु पडिसत्तू, कित्तिपुरिसाण वासुदेवाणं। सव्वे वि चक्कजोही, हम्मेहिंती सचक्केहिं॥
20. जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में आगामी उत्सर्पिणी में बलदेव-वासुदेव के नौ माता-पिता होंगे। शेष सब समवायांग की भांति वक्तव्य है यावत् महाभीमसेन और सुग्रीव। ये कीर्त्तिपुरुष वासुदेवों के प्रतिशत्रु होंगे। ये सब चक्रयोधी होंगे और ये सब अपने ही चक्र से वासुदेव द्वारा मारे जाएंगे।
महाणिहि-पदं
21. एगमेगे णं महाणिधी णव-णव जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ते।
महानिधि-पद
21. प्रत्येक महानिधि की चौड़ाई नौ-नौ योजन की है।
22. एगमेगस्स णं रण्णो चाउरंतचक्क-वट्टिस्स णव महाणिहिओ (णो?) पण्णत्ता, तं जहा-
22. प्रत्येक चतुरन्त चक्रवर्ती राजा के नौ महानिधि9 होते हैं-
संगहणी-गाहा
1. णेसप्पे पंडुयए पिंगलए सव्वरयण महापउमे। काले य महाकाले, माणवग महाणिही संखे॥ 2. णेसप्पंमि णिवेसा, गामागर-णगर-पट्टणाणं च। दोणमुह-मडंबाणं, खंधाराणं गिहाणं च। 3. गणियस्स य बीयाणं, माणुम्माणस्स जं पमाणं च। धण्णस्स य बीयाणं, उप्पत्ती पंडुए भणिया। 4. सव्वा आभरणविही, पुरिसाणं जा य होइ महिलाणं। आसाण य हत्थीण य, पिंगलगणिहिम्मि सा भणिया॥ 5. रयणाइं सव्वरयणे, चोद्दस पवराइं चक्कवट्टिस्स। उप्पज्जंति एगिंदियाइं, पंचिंदियाइं च॥ 6. वत्थाण य उप्पत्ती, णिप्फत्ती चेव सव्वभत्तीणं॥ रंगाण य धोयाण य, सव्वा एसा महापउमे॥ 7. काले कालण्णाणं, भव्व पुराणं च तीसु वासेसु। सिप्पसत्तं कम्माणि य, तिण्णि पयाए हियकराइं॥ 8. लोहस्स य उप्पत्ती, होइ महाकाले आगराणं च। रुप्पस्स सुवण्णस्स य, मणि-मोत्ति-सिल-प्पवालाणं॥ 9. जोधाण य उप्पत्ती, आवरणाणं च पहरणाणं च। सव्वा य जुद्धनीती, माणवए दंडणीती य॥ 10. णट्टविही णाडगविही, कव्वस्स चउव्विहस्स उप्पत्ती। संखे महाणिहिम्मी, तुडियंगाणं च सव्वेसिं॥ 11. चक्कवट्टपइट्ठाणा, अट्ठुस्सेहा य गणव य विक्खंभे। बारसदीहा मंजूस-संठिया जाह्नवीए मुहे॥ 12. वेरुलियमणि-कवाडा, कणगमया विविध-रयण-पडिपुण्णा। ससि-सूर-चक्क-लक्खण-अणुसम- जुग-बाहु-वयणा य। 13. पलओवमट्ठितीया, णिहिसरिणामा य तेसु खलु देवा। जेसिं ते आवासा, अक्किज्जा आहिवच्चा वा। 14. एए ते णवणिहिणो, पभूतधणरयणसंचयसमिद्धा। जे वसमुवगच्छंती, सव्वेसिं चक्कवट्टीणं॥
संग्रहणी-गाथा
1. नैसर्प, 2. पाण्डुक, 3. पिंगल, 4. सर्वरत्न, 5. महापद्म, 6. काल, 7. महाकाल, 8. माणवक, 9. शंख।
ग्राम, आकर, नगर, पट्टण, द्रोणमुख, मडंब, स्कंधावार और गृहों की रचना का ज्ञान नैसर्प महानिधि से होता है।
गणित तथा बीजों के मान और उन्मान का प्रमाण तथा धान्य और बीजों की उत्पत्ति का ज्ञान 'पाण्डुक' महानिधि से होता है।
स्त्री, पुरुष, घोड़े और हाथियों की समस्त आभरणविधि का ज्ञान 'पिंगल' महानिधि से होता है।
चक्रवर्ती के सात एकेन्द्रिय और सात पञ्चेन्द्रिय रत्न-इन चौदह रत्नों की उत्पत्ति का वर्णन 'सर्वरत्न' महानिधि से प्राप्त होता है। रंगे हुए या श्वेत सभी प्रकार के वस्त्रों की उत्पत्ति व निष्पत्ति का ज्ञान 'महापद्म' महानिधि से होता है।
अनागत व अतीत के तीन-तीन वर्षों के शुभाशुभ का कालज्ञान, सौ प्रकार के शिल्पों10 का ज्ञान और प्रजा के लिए हितकर सुरक्षा, कृषि, वाणिज्य-इन तीन कर्मों का ज्ञान 'काल' महानिधि से होता है।
लोह, चांदी तथा सोने के आकर, मणि, मुक्ता, स्फटिक और प्रवाल की उत्पत्ति का ज्ञान 'महाकाल' महानिधि से होता है।
योद्धाओं, कवचों और आयुधों के निर्माण का ज्ञान तथा समस्त युद्धनीति और दण्ड-नीति का ज्ञान 'माणवक' महानिधि से होता है।
नृत्यविधि, नाटकविधि, चार प्रकार के काव्यों11 तथा सभी प्रकार के वाद्यों की विधि का ज्ञान 'शंख' महानिधि से होता है।
प्रत्येक महानिधि आठ-आठ चक्रों पर अवस्थित है। वे आठ योजन ऊंचे, नो यौजन चौड़े, बारह योजन लम्बे तथा मंजूषा संस्थान वाले होते हैं। वे सभी गंगा के मुहाने पर अवस्थित रहते हैं।
उन निधियों के कपाट वैडूर्य-रत्नमय और सुवर्णमय होते हैं। उनमें विविध रत्न जुड़े हुए होते हैं। उन पर चन्द्र, सूर्य और चक्र के आकार के चिह्न होते हैं। वे सभी समान होते हैं और उनके दरवाजे के मुखभाग में खम्भे के समान वृत्त और लम्बी द्वार-शाखाएं होती हैं।
वे सभी निधि एक पल्योपम की स्थिति वाले होते हैं। जो-जो निधियों के नाम हैं उन्हीं नामों के देव उनमें आवास करते हैं। उनका क्रय-विक्रय नहीं होता और उन पर सदा देवों का आधिपत्य रहता है।
वे नौ निधि प्रभूत धन और रत्नों के संचय से समृद्ध होते हैं और वे समस्त चक्रवर्तियों के वश में रहते हैं।
विगति-पदं
23. णव विगतीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- खीरं, दधिं, णवणीतं, सप्पिं, तेलं, गुलो, महुं, मज्जं, मंसं।
विकृति-पद
23. विकृतियां12 नौ हैं- 1. दूध, 2. दही, 3. नवनीत, 4. घृत, 5. तैल, 6. गुड़, 7. मधु, 8. मद्य, 9. मांस।
बोंदी-पदं
24. णव-सोत-परिस्सवा बोंदी पण्णत्ता, तं जहा- दो सोत्ता, दो णेत्ता, दो घाणा, मुहं, पोसए, पाऊ।
बोंदी-पद
24. शरीर में नौ स्रोत झर रहे हैं- दो कान, दो नेत्र, दो नाक, मुंह, उपस्थ और अपान।
पुण्ण-पदं
25. णवविधे पुण्णे पण्णत्ते, तं जहा- अण्णपुण्णे, पाणपुण्णे, वत्थपुण्णे, लेणपुण्णे, सयणपुण्णे, मणपुण्णे, वइपुण्णे, कायपुण्णे, णमोक्कारपुण्णे।
पुण्य-पद
25. पुण्य के नौ प्रकार हैं- 1. अन्नपुण्य, 2. पानपुण्य, 3. वस्त्रपुण्य, 4. लयनपुण्य, 5. शयनपुण्य, 6. मनपुण्य, 7. वचनपुण्य, 8. कायपुण्य, 9. नमस्कारपुण्य।
पावायतण-पदं
26. णव पावस्सायतणा पण्णत्ता, तं जहा- पाणातिवाते, मुसावाए, अदिण्णादाणे, मेहुणे, परिग्गहे, कोहे, माणे, माया, लोभे।
पापायतन-पद
26. पाप के आयतन (स्थान) नौ हैं- 1. प्राणातिपात, 2. मृषावाद, 3. अदत्तादान, 4. मैथनु, 5. परिग्रह, 6. क्रोध, 7. मान, 7. माया, 8. लोभ।
पावसुयपसंग-पदं
27. णवविधे पावसुयपसंगे पण्णत्ते, तं जहा-
पापश्रुतप्रसंग-पद
27. पापश्रुत-प्रंसग13 के नौ प्रकार हैं-
संगहणी-गाहा
1. उप्पाते णिमित्ते मंते, आइक्खिए तिगिच्छिए। कला आवरणे अण्णाणे मिच्छापवयणे ति य॥
संग्रहणी-गाथा
1. उत्पात-प्रकृति-विप्लव और राष्ट्र-विप्लव का सूचक शास्त्र। 2. निमित्त-अतीत, वर्तमान और भविष्य को जानने का शास्त्र। 3. मंत्र-मंत्र-विद्या का प्रतिपादक शास्त्र। 4. आख्यायिका-मातंग-विद्या-एक विद्या जिससे अतीत आदि की परोक्ष बातें जानी जाती है। 5. चिकित्सा-आयुर्वेद आदि। 6. कला-72 कलाओं का प्रतिपादक शास्त्र। 7. आवरण-वास्तुविद्या। 8. अज्ञान-लौकिकश्रुत-भरतनाट्य आदि। 9. मिथ्याप्रवचन-कुतीर्थिकों के शास्त्र।
णेउणिय-पदं
28. णव णेउणिया वत्थू पण्णत्ता, तं जहा 1. संखाणे णिमित्ते काइया पोराणे पारिहत्थिए। परपंडिते वाई य, भूतिकम्मे तिगिच्छिए॥
नैपुणिक-पद
28. नैपुणिक14 वस्तु (पुरुष) नौ है- 1. संख्यान-गणित को जानने वाला। 2. नैमित्तिक-निमित्त को जानने वाला। 3. कायिक-इडा, पिंगला आदि प्राण-तत्त्वों को जानने वाला। 4. पौराणिक-इतिहास को जानने वाला, 5. पारिहस्तिक-प्रकृति से ही समस्त कार्यों में दक्ष। 6. परपण्डित-अनेक शास्त्रों को जानने वाला। 7. वादी-वाद-लब्धि से सम्पन्न। 8. भूतिकर्म-भस्मलेप या डोरा बांधकर ज्वर आदि की चिकित्सा करने वाला। 9. चैकित्सिक-चिकित्सा करने वाला।
गण-पदं
29. समणस्स णं भगवतो महावीरस्स णव गणा हुत्था, तं जहा- गोदासगणे, उत्तरबलिस्सहगणे, उद्देहगणे, चारणगणे, उद्दवाइयगणे, विस्सवाइयगणे, कामड्ढियगणे, माणवगणे, कोडियगणे।
गण-पद
29. श्रमण भगवान् महावीर के नौ गण15 हैं- 1. गोदासगण, 2. उत्तरबलिस्सहगण, 3. उद्देहगण, 4. चारणगण, 5. उद्दवाइयगण (उडुपाटितगण), 6. विस्सवाइयगण (वेशपाटितगण), 7. कामर्द्धिकगण, 8. मानवगण, 9. कोटिकगण।
भिक्खा-पदं
30. समणेणं भगवता महावीरेणं सम-णाणं णिग्गंथाणं णवकोडिपरिसुद्धे भिक्खे पण्णत्ते, तं जहा- ण हणइ, ण हणावइ, हणंतं णाणुजाणइ, ण पयइ, ण पयावेति, पयंतं णाणुजाणति, ण किणति, ण किणावेति, किणंतं णाणुजाणति।
भिक्षा-पद
30. श्रमण भगवान् महावीर ने श्रमण-निर्गन्थों के लिए नौकोटिपरिशुद्ध भिक्षा का निरूपण किया है- 1. न हनन करता है। 2. न हनन करवाता है। 3. न हनन करने वालों का अनुमोदन करता है। 4. न पकाता है। 5. न पकवाता है। 6. न पकाने वाले का अनुमोदन करता है। 7. न मोल लेता है। 8. न मोल लिवाता है। 9. न मोल लेने वाले का अनुमोदन करता है।
देव-पदं
31. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो वरुणस्स महारण्णो णव अग्ग-महिसीओ पण्णत्ताओ।
देव-पद
31. देवेन्द्र देवराज ईशान के लोकपाल महाराज वरुण के नौ अग्रमहिषियां हैं।
32. ईसाणस्स णं देविंदस्स देवरण्णो अग्गमहिसीणं णव पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
32. देवेन्द्र देवराज ईशान की अग्रमहिषियों की स्थिति नौ पल्योपम की है।
33. ईसाणे कप्पे उक्कोसेणं देवीणं णव पलिओवमाइं ठिती पण्णत्ता।
33. ईशान कल्प में देवियों की उत्कृष्ट स्थिति नौ पल्योपम की है।
34. णव देवणिकाया पण्णत्ता, तं जहा-
34. नौ देवनिकाय हैं16-
संगहणी-गाहा
1. सारस्सयमाइच्चा, वण्ही वरुणा य गद्दतोया य। तुसिया अव्वाबाहा, अग्गिच्चा चेव रिट्ठा य।
संग्रहणी-गाथा
1. सारस्वत, 2. आदित्य, 3. वह्नि, 4. वरुण, 5. गर्दतोय, 6. तुषित, 7. अव्याबाध, 8. अग्न्यर्च, 9. रिष्ट।
35. अव्वाबाहाणं देवाणं णव देवा णव देवसया पण्णत्ता।
35. अव्याबाध जाति के देव स्वामीरूप में नौ हैं और उनके नौ सौ देवों का परिवार है।
36. अग्गिच्चाणं देवाणं णव देवा णव देवसया पण्णत्ता।
36. अग्न्यर्च जाति के देव स्वामीरूप में नौ हैं और उसके नौ सौ देवों का परिवार है।
37. रिट्ठाणं देवाणं णव देवा णव देवसया पण्णत्ता।
37. रिष्ट जाति के देव स्वामीरूप में नौ हैं और उसके नौ सौ देवों का परिवार है।
38. णव गेवेज्ज-विमाण-पत्थडा पण्णत्ता, तं जहा- हेट्ठिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, हेट्ठिम-मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, हेट्ठिम-उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, मज्झिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, मज्झिम-मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, मज्झिम-उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-हेट्ठिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-मज्झिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे, उवरिम-उवरिम-गेविज्ज-विमाण-पत्थडे,
38. ग्रैवेयक विमान के प्रस्तट नौ हैं- 1. निचले त्रिक के निचले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 2. निचले त्रिक के मध्यम ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 3. निचले त्रिक के ऊपर वाले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 4. मध्यम त्रिक के निचले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 5. मध्यम त्रिक के मध्यम ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 6. मध्यम त्रिक के ऊपर वाले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 7. ऊपर वाले त्रिक के निचले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 8. ऊपर वाले त्रिक के मध्यम ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट। 9. ऊपर वाले त्रिक के ऊपर वाले ग्रैवेयक विमान का प्रस्तट।
39. एतेसि णं णवण्हं गेविज्ज-विमाण-पत्थडाणं णव णामधिज्जा पण्णत्ता, तं जहा-
39. ग्रैवेयक विमान के इन नौ प्रस्तटों के नौ नाम हैं-
संगहणी-गाहा
1. भद्दे सुभद्दे सुजाते, सोमणसे पियदरिसणे। सुदंसणे अमोहे य, सुप्पबुद्धे जसोधरे॥
संग्रहणी-गाथा
1. भद्र, 2. सुभद्र, 3. सुजात, 4. सौमनस, 5. प्रियदर्शन, 6. सुदर्शन, 7. अमोह, 8. सुप्रबुद्ध, 9. यशोधर।
आउपरिणाम-पदं
40. णवविहे आउपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- गतिपरिणामे, गतिबंधणपरिणामे, ठितिपरिणामे, ठितिबंधणपरिणामे, उड्ढंगारवपरिणामे, अहेगारवपरिणामे, तिरियंगारवपरिणामे, दीहंगारवपरिणामे, रहस्संगारवपरिणामे।
आयु-परिणाम-पद
40. आयुपरिणाम के नौ प्रकार हैं- 1. गति परिणाम, 2. गति-बंधन-परिणाम, 3. स्थिति परिणाम, 4. स्थिति-बंधन-परिणाम 5. ऊर्ध्व गौरव परिणाम 6. अधोगौरव परिणाम 7. तिर्यक्गौरव परिणाम 8. दीर्घगौरव परिणाम 9. ह्रस्वगौरव परिणाम।
पडिमा-पदं
41. णवणवमिया णं भिक्खुपडिमा एगासीतीए रातिंदिएहिं चउहिं य पंचुत्तरेहिं भिक्खासतेहिं अहासुत्तं अहाकप्पं अहातच्चं अहामग्गं अहाकप्पं सम्मं काएणं फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आराहिया यावि भवति।
प्रतिमा-पद
41. नव-नवमिका (9x9) भिक्षु-प्रतिमा 81 दिन-रात तथा 405 भिक्षादत्तियों द्वारा यथासूत्र, यथाअर्थ, यथातत्त्व, यथामार्ग, यथाकल्प तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और आराधित की जाती है।
पायच्छित्त-पदं
42. णवविधे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- आलोयणारिहे, पडिक्कमणारिहे, तदुभयारिहे, विवेगारिहे, विउयसग्गारिहे, तवारिहे, छेयारिहे, मूलारिहे, अवणट्ठप्पाहरहे।
प्रायश्चित्त-पद
42. प्रायश्चित्त नौ प्रकार का होता है- 1. आलोचना के योग्य, 2. प्रतिक्रमण के योग्य, 3. आलोचना और प्रतिक्रमण-दोनों के योग्य, 4. विवेक के योग, 5. व्युत्सर्ग के योग्य, 6. तप के योग्य, 7. छेद के योग्य, 8. मूल के योग्य, 9. अनवस्थाप्य के योग्य।
कूड-पदं
43. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे ण भरहे दीहवेतड्ढे णव कूडा पण्णत्ता, तं जहा-
कूट-पद
43. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में भरत क्षेत्रवर्ती दीर्ध-वैताढ्य के नौ कूट है-
संगहणी-गाहा
1. सिद्धे भरहे खंडग, माणी वेयड्ढ पुण्ण तिमिसगुहा। भरहे वेसमणे य, भरहे कूडाण णामाइं॥
संग्रहणी-गाथा
1. सिद्धायतन, 2. भरत, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. भरत, 9. वैश्रमण।
44. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं णिसहे वासहरपव्वते णव कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सिद्धे णिसहे हरिवस, विदेह हरि धिति अ सीतोया। अवरविदेहे रुयगे, णिसहे कूडाण णामाणि॥
44. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में निषधवर्षधर पर्वत के नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. निषध, 3. हरिवर्ष, 4. पूर्वविदेह, 5. हरि, 6. धृति, 7. शीतोदा, 8. अपरविदेह, 9. रुचक।
45. जंबुद्दीवे दीवे मंदरपव्वते णंदणवणे णव कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. णंदणे मंदरे चेव, णिसहे हेमवते रयय रुयए य। सागरचित्ते वइरे, बलकूडे चेव बोद्धव्वे॥
45. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के नन्दन-वन में नौ कूट है- 1. नन्दन, 2. मन्दर, 3. निषध, 4. हैमवत, 5. रजत, 6. रुचक, 7. सागरचित्र, 8. वज्र, 9. बल।
46. जंबुद्दीवे दीवे मालवंतवक्खार पव्वते णव कूडा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सिद्धे य मालवंते, उत्तरकुरु कच्छसागरे रयते। सीता य पुण्णणामे, हरिस्सहकूडे य बोद्धव्वे॥
46. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के (उत्तर के उत्तरकुरा के पश्चिम पार्श्व में) माल्यवान् वक्षस्कार पर्वत के नौ कूट है- 1. सिद्धायतन, 2. माल्यवान्, 3. उत्तरकुरु, 4. कच्छ, 5. सागर, 6. रजत, 7. शीता, 8. पूर्णभद्र, 9. हरिस्सह।
47. जंबुद्दीव दीवे कच्छे दीहवेयड्ढे णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धे कच्छे खंडग, माणी वेयड्ढ पुण्ण तिमिसगुहा। कच्छे वेसमणे य, कच्छे कूडाण णामाइं॥
47. जम्बूद्वीप द्वीप के कच्छवर्ती दीर्घवैताढ्य के नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. कच्छ, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. कच्छ, 9. वैश्रमण।
48. जंबुद्दीव दीवे सुकछेदीहवेयड्ढे णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धे सुकच्छे खंडग, माणी वेयड्ढ पुण्ण तिमिसगुहा। सुकच्छे वेसमणे य, सुकच्छे कूडाण णामाइं॥
48. जम्बूद्वीप द्वीप के सुकच्छवर्ती दीर्घ-वैताढ्य के नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. सुकच्छ, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. सुकच्छ, 9. वैश्रमण।
49. एवं जाव पोक्खलावइम्मि दीहवेयड्ढे।
49. इसी प्रकार महाकच्छ, कच्छकावती, आवर्त, मंगलावर्त, पुष्कल और पुष्कलावती में विद्यमान दीर्घवैताढ्य के नौ-नौ कूट हैं।
50. एवं वच्छे दीहवेयड्ढे।
50. इसी प्रकार वत्स में विद्यमान दीर्घवैताढ्य के नौ कूट हैं।
51. एवं जाव मंगलावतिम्मि दीहवेयड्ढे।
51. इसी प्रकार सुवत्स, महावत्स, वत्स-कावती, रम्य, रम्यक, रमणीय और मंगलावती में विद्यमान दीर्घवैताढ्य के नौ-नौ कूट हैं।
52. जंबुद्दीव दीवे विज्जुप्पभे वक्खार-पव्वते णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धे य विज्जुणामे, देवकुरा पम्ह कणग सोवत्थी। सीओदा य सयजले, हरिकूडे चेव बोद्धव्वे॥
52. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के विद्युत्प्रभ वक्षस्कार पर्वत के नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. विद्युत्प्रभ, 3. देवकुरा, 4. पक्ष्म, 5. कनक, 6. स्वस्तिक, 7. शीतोदा, 8. शतञ्जल, 9. हरि।
53. जंबुद्दीव दीवे पम्हे दीहवेयड्ढे णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धे पम्हे खंडग, माणी वेयड्ढ पुण्ण तिमिसगुहा। पम्हे वेसमणे य, पम्हे कूडाण णामाइं॥
53. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पक्ष्मवर्ती दीर्घवैताढ्य के नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. पक्ष्म, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. पक्ष्म, 9. वैश्रमण।
54. एवं चेव जाव सलिलावतिम्मि दीहवेयड्ढे।
54. इसी प्रकार सुपक्ष्म, महापक्ष्म, पक्ष्म-कावती, शंख, नलिन, कुमुद और सलिलावती में विद्यमान दीर्घवैताढ्य के नौ-नौ कूट हैं।
55. एवं वप्पे दीहवेयढ्ढे।
55. इसी प्रकार वप्र में विद्यमान दीर्घ-वैताढ्य में नौ कूट हैं।
56. एवं जाव गंधिलावतिम्मि दीह-वेयड्ढे णव कूड़ा पण्णत्ता, तं जहा- 1. सिद्धे गंधिल खंडग, माणी वेयड्ढ पुण्ण तिमिसगुहा। गंधिलावति वेसमणे, कूडाणं होंति णामाइं॥ एवं सव्वेसु दीहवेयड्ढेसु दो कूडा सरिसणामगा, सेसा ते चेव।
56. इसी प्रकार सुवप्र, महावप्र, वप्रकावती, वल्गु, सुवल्गु, गंधिल और गंधिलावती में विद्यमान दीर्घवैताढ्य के नौ-नौ कूट हैं- 1. सिद्धायतन, 2. गंधिलावती, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. गंधिलावती, 9. वैश्रमण। सभी दीर्घवैताढ्यों के दो-दो (दूसरा और आठवां) कूट एक ही नाम के (उसी विजय के नाम के) हैं और शेष सात कूट सबमें एक रूप हैं।
57. जंबुद्दीवै दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं णीलवंते वासहरपव्वते णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धे णीलवंते विदेहे, सीता कित्ती य णारिकंता य। अवरविदेहे रम्मगकूडे, उवदंसणे चेव॥
57. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के उत्तर में नीलवान् वर्षधर पर्वत के नौ कूट है- 1. सिद्धायतन, 2. नीलवान्, 3. पूर्वविदेह, 4. शीता, 5. कीर्ति, 6. नारिकांता, 7. अपरविदेह, 8. रम्यक, 9. उपदर्शन।
58. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं एरवते दीहवेतड्ढ णव कूडा पण्णत्ता तं जहा- 1. सिद्धेखए खंडग, माणी वेयड्ढे पुण्ण तिमिस्रगुहा। एरवते वेसमणे, एरवते कूडणामाइं॥
58. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के उत्तर में ऐरवत दीर्घवैताढ्य के नौ कूट है- 1. सिद्धायतन, 2. ऐरवत, 3. खण्डकप्रपातगुहा, 4. माणिभद्र, 5. वैताढ्य, 6. पूर्णभद्र, 7. तमिस्रगुहा, 8. एरवत, 9. वैश्रमण।
पास-पदं
59. पासे णं अरहा पुरिसावाणिए वज्जरिसहणारायसंधयणे समचउरंस-संठाण-संठिते णव रयणीओ उड्ढं उच्चत्तेणं हुत्था।
पार्श्व-पद
59. वज्रऋषभनाराचसंहनन वाले तथा सम- चतुरस्र संस्थान वाले पुरुषादानीय अर्हत् पार्श्व की ऊंचाई नौ रत्नि की थी।
भावितित्थगर-पदं
60. समणस्स णं भगवतो महावीरस्स तित्थंसि णवहिं जीवेहिं तित्थगर-णामगोत्ते कम्मे णिव्वत्तिते, तं जहा- सेणिएणं, सुपासेणं, उदाइणा, पोट्टिलेणं, अणगारेणं, दढ़ाउणा, संखेणं सतएणं सुलसाएसावियाए, रेवतीए।
तीर्थकरनामनिर्वर्तन-पद
60. श्रमण भगवान् महावीर के तीर्थ में नौ जीवों ने तीर्थकर नामगोत्र कर्म अर्जित किया था18- 1. श्रेणिक, 2. सुपार्श्व, 3. उदायी, 4. पोट्टिल अनगार, 5. दृढायु, 6. श्रावक शंख, 7. श्रावक शतक, 8. श्राविका सुलसा, 8. श्राविका रेवती।
भावितित्थगर-पदं
61. एस णं अज्जो, 1. कण्हे वासुदेवे, 2. रामे बलदेवे, 3. उदए पेढालपुत्ते, 4. पुट्टिले, 5. सतए, गाहावती, 6. दालेए णियंठे, 7. सच्चई णियंठीभपुत्ते, 8. सावियबुद्धे अंब (म्म?) डे परिव्वायए, 9. अज्जावि णं सुपासा पासाविच्चि। आगमेस्साए उस्सप्पिणीए चाउज्जामं धम्मं पण्णवइत्ता सिज्झिहिंति बुज्झिहिंति मुच्चि- हिंति परिणिव्वा-इहिंति सव्व-दुक्खाणं अंतं काहिंति।
भावीतीर्थकर-पद
61. आर्यो!19 1. वासुदेव कृष्ण, 2. बलदेव राम, 3. उदकपेढालपुत्र, 4. पोट्टिल, 5. गृहपति शतक, 6. निर्ग्रन्थ दारुक, 7. निर्ग्रन्थीपुत्र सत्यकी, 8. श्राविका के द्वारा प्रतिबुद्ध अम्मड परिव्राजक। 9. पार्श्वनाथ की परम्परा में दीक्षित आर्या सुपार्श्वा। -ये नौ आगामी उत्सर्पिणी में चातुर्याम धर्म की प्ररूपणा कर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत तथा समस्त दु:खों से रहित होंगे।
महापउम-पदं
62. एस णं अज्जो! सेणिए राया भिंभिसारे कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए सीमंतए णरए चउरासीतिवास-सहस्स ट्ठितीयं-सि णिरयंसि णेर-इयत्ताए उववज्जिहिति। से णं तत्थ णेरइए भविस्सति- काले कालोभासे गंभीरलोम- हरिसे भीमे उत्तासणए परमकिण्हे, वण्णेणं। से णं तत्थ वेयणं वेदिहिती उज्जलं तिउलं पगाढं कटुयं कक्कसं चंडं दुक्खं दुग्गं दिव्वं दुरहियासं।
महापद्म-पद
62. आर्यो! राजा भिम्भिसार श्रेणिक मरणकाल में मृत्यु को प्राप्तकर इसी रत्नप्रभा पृथ्वी के सीमन्तक नरक के 84 हजार वर्ष की स्थिति वाले भाग में नारकीय के रूप में उत्पन्न होगा। वह वहां नैरयिक होगा। उसका वर्ण काला, काली आभा वाला, महान् लोमहर्षक, विकराल, उद्वेगजनक और परमकृष्ण होगा। वह वहां ज्वलन्त, मन, वचन और काय-तीनों की कसौटी करने वाली, अत्यन्त तीव्र प्रगाढ़, कटुक, कर्कश, चण्ड, दु:खकर, दुर्ग की भांति अलंघ्य, देव-निर्मित, असह्य वेदना का वेदन करेगा।
से तें ततो णरयाओ उव्वट्टेत्ता आगमेसाए उस्सप्पिणीए इहेव जंबु-द्दीवे दीवे भारहे वासे वेयड्ढगिरिपाय-मूले पुंडेसु जणवएसु सतदुवारे णगरे संमुइस्स कुलकरस्स भद्दाए भारियाए कुच्छिंसि पुमत्ताए पच्चायाहिती। तए णं सा भद्दा भारिया णवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अद्धट्ठमाण य राइंदियाणं वीतिक्कंताणं सुकु-मालपाणिपायं अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरं लक्खण-वंजण- गुणोववेयं माणुम्माण-प्पमाण-पडिपुण्ण-सुजाय-सव्वंग-सुंदरंगं ससिसोमाकारं कंतं णियदंसणं सुरूवं दारगं पयाहिती।
वह उस नरक से निकलकर आगामी उत्सर्पिणी काल में इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भरत क्षेत्र के वैताढ्य पर्वत के पादमूल में (पुण्ड्र20) जनपद के शतद्वार नगर में (सन्मति) कुलकर की भद्रा नामक भार्या की कुक्षि में पुरुष के रूप में उत्पन्न होगा। वह भद्रा भार्या परिपूर्ण नौ मास तथा साढ़े सात दिन-रात बीत जाने पर सुकुमार हाथ-पैर वाले, अहीन प्रतिपूर्ण पञ्चेन्द्रिय शरीर वाले, लक्षण-व्यंजन21 और गुणों से युक्त अवयव वाले, मान22-उन्मान23-प्रमाण24 आदि से सर्वाङ्ग सुन्दर शरीर वाले, चन्द्रमा की भांति सौम्याकार, कमनीय, प्रियदर्शन वाले सुरूप पुत्र का प्रसव करेगी।
जं रयणिं च णं से दारए पयाहिती, तं रयणि च णं सतदुवारे णगरे सब्भंतरबाहिरए भारग्गसो य कुंभग्गसो य पउमवासे य रयणवासे य वासे वासिहिति। तए णं तस्स दारयस्स अम्मापियरो एक्कारसमे दिवसे वीइक्कंते णिवत्ते असुइजायकम्मकरणे संपत्ते बारसाहे अयमेयारूवं गोण्णं गुणणिप्फणं णामधिज्जं काहिंति, जम्हा णं अम्हमिमंसि दारगंसि जातंसि समाणंसि सयदुवारे णगरे सब्भिंतरबाहिरए भारग्गसो य कुंभग्गसो य पउमवासे य रयणवासे य वासे वुट्ठे, तं होउ णमम्हमिमस्स दारगस्स णामधिज्जं महापउमे-महापउमे। तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो णामधिज्जं काहिंति महापउमेत्ति।
जिस रात्रि में वह बालक का प्रसव करेगी, उस रात को सारे शतद्वार नगर में भार और कुम्भ के प्रमाणवाले पद्म और रत्नों की वर्षा होगी। ग्यारह दिन बीत जाने पर, उस बालक के माता-पिता प्रसव जनित अशुचि कर्म से निवृत्त हो बारहवें दिन उसका यथार्थ गुणनिष्पन्न नामकरण करेंगे। उस बालक के उत्पन्न होने पर समस्त शतद्वार नगर के भीतर-बाहर, भार25 और कुम्भ26 के प्रमाणवाले पद्म और रत्नों की वर्षा हुई थी, अत: हमारे बालक का नाम महापद्म होना चाहिए। यह पर्यालोचन कर उस बालक के माता-पिता उसका नाम महापद्म रखेंगे।
तए णं महापउमं दारगं अम्मापितरो सातिरेगं अट्ठवासजातगं जाणित्ता महता-महता रायाभिसेएणं अभि-सिंचिहिंति। से णं तत्थ राया भविस्सति महता-हिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे रायवण्णओ जाव रज्जं पसासेमाणं विहरिस्सति। तए णं तस्स महापउमस्स रण्णो अण्णदा कयाइ दो देवा महिड्ढिया महज्जुइया महाणुभागा महायसा हाबला महासोक्खा सेणाकम्मं काहिंति, तं जहा- पुण्णभद्दे य, माणिभद्दे य। तए णं सतदुवारे णगरे बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुबिंय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावति-सत्थवाह-प्पभितयो अण्णमण्णं सद्दावेहिंति, एवं वइस्संति-जम्हा णं देवाणुप्पिया! अम्हं महा-पउमस्स रण्णो दो देवा महिड्ढिया महज्जुइया महाणुभागा महायसा महाबला महासोक्खा सेणाकम्मं करेंति, तं जहा- पुण्णभद्दे य, माणिभद्दे य। तं होउ णमम्हं देवाणुप्पिया! महापउमस्स रण्णो दोच्चे वि णाम- धेज्जे देवसेणे-देवसेणे। तते णं तस्स महापउमस्स रण्णो दोच्चे वि णाम-धेज्जे भविस्सइ देवसेणेति।
बालक महापद्म को आठ वर्ष से कुछ अधिक आयु वाला जानकर उसके माता-पिता उसे महान् राज्याभिषेक के द्वारा अभिषिक्त करेंगे। वह महान् हिमालय, महान् मलय, मेरु और महेन्द्र की भांति सर्वोच्च राजा होगा। अन्यदा कदाचित् महर्द्धिक, महाद्युति सम्पन्न, महानुभाग, महान् यशस्वी, महान् बली और महान् सुखी पूर्णभद्र27 और माणिभद्र28 नामक दो देव राजा महापद्म को सैनिक शिक्षा देंगे। तब उस शतद्वार नगर में अनेक राजा29, ईश्वर30, तलवर31, माडम्बिक32, कौटुम्बिक33, इभ्य34, श्रेष्ठि35 सेनापति36, सार्थवाह37 आदि इस प्रकार एक दूसरे को सम्बोधित करेंगे और इस प्रकार कहेंगे-'देवानुप्रियो! महर्द्धिक, महाद्युतिसंपन्न, महानुभाग, महान् यशस्वी, महान् बली और महान् सुखी पूर्वभद्र और माणिभद्र नामक दो देव राजा महापद्म को सैनिक शिक्षा दे रहे हैं। इसलिए देवानुप्रियो! हमारे महापद्म राजा का दूसरा नाम 'देवसेन' होना चाहिए।' तब से उस महापद्म राजा का दूसरा नाम 'देवसेन' होगा।
तए णं तस्स देवसेणस्स रण्णो अण्णया कयाई सेय-संखतल-विमल-सण्णिकासे चउदंते हत्थि-रयणे समुप्पज्जिहिति। तए णं से देवसेणे राया तं सेयं संखतल-विमल-सण्णिकासं चउदंतं हत्थिरयणं दुरूढे समाणे सतदुवारं णगरं मज्झंमज्झेणं अभिक्खणं-अभिक्खणं अतिज्जा-हिति य णिज्जाहिति य। तए णं सतदुवारे णगरे बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावति-सत्थवाह-प्पभितयो0 अण्णमण्णं सद्दावेहिंति, एवं वइस्संति -जम्हा णं देवाणुप्पिया! अम्हं देव-सेणस्स रण्णो सेते संखतल-विमल-सण्णिकासे चउदंते हत्थिरयणे समु-प्पण्णे, तं होउ णमम्हं देवाणुप्पिया! देवसेणस्स तच्चेवि णामधेज्जे विमलवाहणे-(विमलवाहणे?)। तए णं तस्स देवसेणस्स रण्णो तच्चे वि णामधेज्जे भविस्सति विमलवाहणेति।
अन्यथा कदाचित् राजा देवसेन के विमल शंखतल के समान श्वेत चतुर्दन्त हस्तिरत्न उत्पन्न होगा। तब वे राजा देवसेन विमल शंखतल के समान श्वेत चतुर्दन्त हस्ति-रत्न पर आरूढ़ होकर शतद्वार नगर के बीचोबीच होते हुए बार-बार प्रवेश और निष्क्रमण करेंगे। तब उस शतद्वार नगर में अनेक राजा, ईश्वर, तलवर, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि इस प्रकार एक-दूसरे को सम्बोधित करेंगे और इस प्रकार कहेंगे-“देवानुप्रियो! हमारे राजा देवसेन के विमल शंखतल के समान श्वेत चतुर्दन्त हस्तिरत्न उत्पन्न हुआ है। अत: देवानुप्रियो! हमारे राजा देवसेन का तीसरा नाम 'विमल-वाहन' होना चाहिए।” तब से उस देवसेन राजा का तीसरा नाम 'विमलवाहन' होगा।
तए णं से विमलवाहणे राया तीसं वासाइं अगारवासमज्झे वसित्ता अम्मापितीहिं देवत्तं गतेहिं गुरुमहत्तर-एहिं अब्भणुण्णाते समाणे, उदुंमि सरए, संबुद्धे अणुत्तरे मोक्खमग्गे पुणरवि लोगंतिएहिं जीयकप्पिएहिं देवेहिं, ताहिं इट्ठाहिं कंताहिं पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं उरालाहिं कल्लाणाहिं सिवाहिं धण्णाहिं मंगल्लाहिं सस्सिरिआहिं वग्गूहिं अभिणंदिज्जमाणे अभिथुव्वमाणे य बहिया सुभूमिभागे उज्जाणे एगं देव-दूसमादाय मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहिति।
राजा विमलवाहन तीस वर्ष तक गृहस्थावास में रहेंगे। माता-पिता के स्वर्गस्थ होने पर वे अपने गुरुजनों और महत्तरों की आज्ञा प्राप्त करेंगे। वे शरद्ऋतु में जीत-कल्पिक लोकान्तिक देवों द्वारा अनुत्तर मोक्षमार्ग के लिए संबुद्ध होंगे। वे इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ, मनप्रिय, कल्याण, शिव, घन्य उदार, मंगल, (श्री) सहित वाणी से अभिनन्दित और अभिष्टुत (संस्तुत) होते हुए नगर के बाहर 'सुभूमिभाग' नामक उद्यान में एक देवदूष्य रखकर, मुण्ड होकर, अगार में अनगार अवस्था में प्रव्रजित होंगे।
से णं भगवं जं चेव दिवसं मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयाहिति तं चेव दिवसं सयमेयमेतारूवं अभिग्गहं अभिगिण्हिहिति-जे केइ उवसग्गा उप्पज्जिहिंति, तं जहा- दिव्वा वा माणुसा ता तिरिक्ख-जोणिया वा ते सव्वे सम्मं सहिस्सइ खमिस्सइ तितिक्खिस्सइ अहिया-सिस्सइ।
वे भगवान् जिस दिन मुण्ड होकर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित होंगे, उसी दिन वे स्वयं निम्न प्रकार का अभिग्रह स्वीकार करेंगे- देवता, मनुष्य या तिर्यंच सम्बन्धी जो कोई उपसर्ग उत्पन्न होंगे, उन सबको मैं भली-भांति सहन करूंगा, अहीनभाव से सहन करूंगा, तितिक्षा करूंगा तथा अविचल भाव से सहन करूंगा।
तए णं से भगवं अणगारे भविस्सति इरियासमिते भासासमिते एवं जहा वद्धमाणसामी तं चेव णिरवसेसं जाव अव्वावारविउसजोग जुत्ते। तस्स णं भगवंतस्स एतेणं विहारेणं विहरमाणस्स दुवालसहिं संवच्छरेहिं वीतीक्कंतेहिं तेरसहि य पक्खेहिं तेरसमस्स णं संवच्छरस्स अंतरा वट्ट-माणस्स अणुत्तरेणं णाणेणं जहा भावणाते केवलवरणाणदंसणे समुप्प-ज्जिहिति। जिणे भविस्सति केवली सव्वण्णू सव्वदरिसी सणेरइय जाव पंच महव्वयाइं सभावणाइं छच्च जीव-णिकाए धम्मं देसेमाणे विहरिस्सति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं एगे आरंभठाणे, पण्णत्ते। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं एगं आरंभठाणं पण्ण-वेहिति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं दुविहे बंधणे पण्णत्ते, तं जहा- पेज्जबंधणे य, दोसबंधणे य। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं दुविहं बंधणं पण्णवेहिती, तं जहा-
वे भगवान् ईर्यासमित, भाषासमित (भगवान् वर्धमान की भांति सम्पूर्ण विषय वक्तव्य है, यावत्) वे अव्यापार तथा व्युत्सृष्ट योग से युक्त होंगे। ये भगवान् इस विहार से विहरण करते हुए बारह वर्ष और तेरह पक्ष बीत जाने पर, तेरहवें वर्ष के अन्तराल में वर्तमान होंगे, उस समय उन्हें अनुत्तरज्ञान (भावना38 अध्ययन की वक्तव्यता) के द्वारा केवल-वरज्ञानदर्शन समुच्चय होगा। उस समय के जिन, केवली, सर्वज्ञ, सर्वदर्शी होकर नैरयिक आदि लोकों के पर्यायों को जानेंगे-देखेंगे। ये भावना सहित पांच महाव्रतों, छह जीवनिकायों और धर्म की देशना देते हुए विहार करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए एक आरम्भकाल का निरूपण किया है, इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए एक आरम्भकाल का निरूपण करेंगे।
तए णं से भगवं अणगारे भविस्सति इरियासमिते भासासमिते एवं जहा वद्धमाणसामी तं चेव णिरवसेसं जाव अव्वावारविउसजोग जुत्ते। तस्स णं भगवंतस्स एतेणं विहारेणं विहरमाणस्स दुवालसहिं संवच्छरेहिं वीतीक्कंतेहिं तेरसहि य पक्खेहिं तेरसमस्स णं संवच्छरस्स अंतरा वट्ट-माणस्स अणुत्तरेणं णाणेणं जहा भावणाते केवलवरणाणदंसणे समुप्प-ज्जिहिति। जिणे भविस्सति केवली सव्वण्णू सव्वदरिसी सणेरइय जाव पंच महव्वयाइं सभावणाइं छच्च जीव-णिकाए धम्मं देसेमाणे विहरिस्सति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं एगे आरंभठाणे, पण्णत्ते। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं एगं आरंभठाणं पण्ण-वेहिति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं दुविहे बंधणे पण्णत्ते, तं जहा- पेज्जबंधणे य, दोसबंधणे य। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं दुविहं बंधणं पण्णवेहिती, तं जहा- पेज्जबंधणं य, दोसबंधणं च। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं तओ दंडा पण्णत्ता, तं जहा- मणदंडे, वयदंडे, कायदंडे। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं तओ दंडे पण्णवेहिति, तं जहा- मणोदंडं, वयदंडं, कायदंडं। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं चत्तारि कसाया पण्णत्ता, तं जहा- कोहकसाए, माणकसाए, मायाकसाए, लोभकसाए। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं चत्तारि कसाए पण्णवेहिती, तं जहा- कोहकसायं, माणकसायं, मायाकसायं, लोभकसायं।
आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए दो प्रकार के बन्धनों-प्रेयस्-बन्धन और द्वेष-बंन्धन-का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए दो प्रकार के बन्धनों-प्रेयस्-बन्धन और द्वेष-बन्धन-का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए तीन दण्डों-मनोदण्ड, वचनदण्ड, कायदण्ड-का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए तीन प्रकार के दण्डों-मनोदण्ड, वचनदण्ड और कायदण्ड-का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए चार कषायों-क्रोध कषाय, मान कषाय, माया कषाय और लोभ कषाय-का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए चार कषायों-क्रोध कषाय, मान कषाय, माया कषाय और लोभ कषाय-का निरूपण करेंगे।
तए णं से भगवं अणगारे भविस्सति इरियासमिते भासासमिते एवं जहा वद्धमाणसामी तं चेव णिरवसेसं जाव अव्वावारविउसजोग जुत्ते। तस्स णं भगवंतस्स एतेणं विहारेणं विहरमाणस्स दुवालसहिं संवच्छरेहिं वीतीक्कंतेहिं तेरसहि य पक्खेहिं तेरसमस्स णं संवच्छरस्स अंतरा वट्ट-माणस्स अणुत्तरेणं णाणेणं जहा भावणाते केवलवरणाणदंसणे समुप्प-ज्जिहिति। जिणे भविस्सति केवली सव्वण्णू सव्वदरिसी सणेरइय जाव पंच महव्वयाइं सभावणाइं छच्च जीव-णिकाए धम्मं देसेमाणे विहरिस्सति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं एगे आरंभठाणे, पण्णत्ते। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं एगं आरंभठाणं पण्ण-वेहिति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं दुविहे बंधणे पण्णत्ते, तं जहा- पेज्जबंधणे य, दोसबंधणे य। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं दुविहं बंधणं पण्णवेहिती, तं जहा- पेज्जबंधणं य, दोसबंधणं च। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं तओ दंडा पण्णत्ता, तं जहा- मणदंडे, वयदंडे, कायदंडे। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं तओ दंडे पण्णवेहिति, तं जहा- मणोदंडं, वयदंडं, कायदंडं। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं चत्तारि कसाया पण्णत्ता, तं जहा- कोहकसाए, माणकसाए, मायाकसाए, लोभकसाए। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं चत्तारि कसाए पण्णवेहिती, तं जहा- कोहकसायं, माणकसायं, मायाकसायं, लोभकसायं। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं पंच कामगुणा पण्णत्ता, तं जहा- सद्दे, रूवे, गंधे, रसे, फासे। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं पंच कामगुणे पण्णहिति, तं जहा- सद्दं, रूवं, गंधं, रसं, फासं। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं छज्जीवणिकाया पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया। वणस्सइकाइया, तसकाइया। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं छज्जीवणिकाए, पण्णेवेहिति, तं जहा- पुढविकाइए, आउकाइए, तेउकाइए, वाउकाइए, वणस्सइकाइए, तसकाइए। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं सत्त भयट्ठाणा पण्णत्ता, तं जहा- इहलोगभए, परलोगभए, आदाणभए, अकम्हाभए, वेयणभए, मरणभए, असिलोगभए।0 एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं सत्त भयट्ठाणे पण्णवेहिति, तं जहा-
आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच कामगुणों-शब्द, रूप, गंध, रस और स्पर्श-का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए पांच कामगुणों-शब्द, रूप, गंध, रस और स्पर्श का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए छह जीवनिकायों-पृथ्वीकाय, अप्काय, तेज-स्काय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय-का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए छह जीवनिकायों-पृथ्वीकाय, अप्काय, तेजस्काय, वायुकाय, वनस्पतिकाय और त्रसकाय-का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए सात भयस्थानों-इहलोकभय, परलोकभय, आदानभय, अकस्मात्भय, वेदनाभय, मरणभय और अश्लोकभय-का निरूपण किया है, इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी सात भयस्थानों-इहलोकभय, परलोकभय, आदानभय, अकस्मात्भय, वेदनाभय, मरणभय और अश्लोकभय-का निरूपण करेंगे।
इहलोगभयं, परलोगभयं, आदाणभयं, अकम्हाभयं, वेयणभयं, मरणभयं, असिलोगभयं। एवं अट्ठ मयट्ठाणे, णव बंभचेर-गुत्तीओ, दसविधे समणधम्मे, एवं जाव तेत्तीसमासातणाउत्ति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं णग्गभावे मुंडभावे अण्हा-णए अदंतवणए अच्छत्तए अणुवाह-णए भूमिसेज्जा फलगसेज्जा कट्ठ-सेज्जा केसलोए बंभचेरवासे परघर-पवेसे लद्धावलद्धवित्तीओ पण्णत्ताओ। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं णग्गभावं मुंडभावं अण्हा-णयं अदंतवणयं अच्छत्तयं अणुवाहणयं भूमिसेज्जं फलगसेज्जं कट्ठसेज्जं केसलोयं बंभचेरवासं परघरपवेसं लद्धावलद्धवित्ती पण्णवेहिती। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं आधाकम्मिएति वा उद्देसिएति वा मीसज्जाएति वा अज्झोयरएति वा पूतिए कीते पामिच्चे अच्छेच्जे अणिसट्ठे अभिहडेति वा कंतारभत्तेति वा दुब्भिक्खभत्तेति वा गिलाणभत्तेति वा वद्दलियाभत्तेति वा पाहुणभत्तेति वा मूलभोयणेति वा कंदभोयणेति वा फलभोयणेति वा बीयभोयणेति वा हरियभोयणेति वा पडिसिद्धे। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं आधाकम्मियं वा उद्देसियं वा मीसज्जायं वा अज्झोयरयं वा पूतियं कीतं पामिच्चं अच्छेज्जं अणि-सट्ठं अभिहडं वा कंतारभत्तं वा दुब्भिक्खभत्तं वा गिलाएभत्तं वा बद्दलियाभत्तं वा पाहुणभत्तं वा मूल-भोयणं वा कंदभोयणं वा फलभोयणं वा बीयभोयणं वा0 हरितभोयणं वा पडिसेहिस्सति।
आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए आठ मदस्थानों, नौ ब्रह्मचर्यगुप्तियों, दश श्रमण-धर्मो यावत् तेतीस आशातनाओं का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए आठ मदस्थानों, नौ ब्रह्मचर्यगुप्तियों, दश श्रमण-धर्मो यावत् तेतीस आशातनाओं का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए नग्न-भाव, मुण्डभाव, स्नान का निषेध, दतौन का निषेध, छत्र का निषेध, जूतों का निषेध, भूमिशय्या, फलकशय्या, काठशय्या, केश-लोच, ब्रह्मचर्यवास, परघरप्रवेश और लब्धापलब्ध वृत्ति का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए नग्नभाव, मुण्डभाव, स्नान का निषेध, दतौन का निषेध, छत्र का निषेध, जूतों का निषेध, भूमि-फलकशय्या39, काष्ठशय्या40, केशलोच ब्रह्मचर्यवास, परघरप्रवेश और लब्धापलब्धवृत्ति41 का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए आधाकर्मिक42, औद्देशिक43, मिश्रजात44, अध्यवतर45, पूतिकर्म46, क्रीत47, प्रामित्य48, आच्छेद्य49, अनिसृष्ट50, अभ्याहृत51, कान्तारभक्त52, दुर्भिक्षभक्त53, ग्लानभक्त54, बार्दलिकाभक्त55, प्राघूर्णभक्त56, मूल-भोजन, कन्दभोजन, फलभोजन, बीज- भोजन और हरितभोजन का निषेध किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए आधाकर्मिक, औद्देशिक, मिश्रजात, अध्यवतर, पूतिकर्म, क्रीत, प्रामित्य, आच्छेद्य, अनिसृष्ट, अभ्याहृत, कान्तारभक्त, दुर्भिक्षभक्त, ग्लानभक्त, बार्दलिकाभक्त, प्राघूर्णभक्त, मूलभोजन, कन्दभोजन, फलभोजन, बीजभोजन और हरितभोजन का निषेध करेंगे।
से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं पंचमहव्वतिए सपडि-क्कमणे अचेलए धम्मे पण्णत्ते। एवामेव महापउमेवि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं पंचमहव्वतियं सपडि-क्कमणं अचेलगं धम्मं पण्णेवहिती। से जहाणामए अज्जो! मए समणो-वासगाणं पंचाणुव्वतिए सत्तसिक्खा-वतिए-दुवालसविधे सावगधम्मे पण्णत्ते। एवामेव महापउमे वि अरहा समणो-वासगाणं पंचाणुव्वतियं सत्तसिक्खा-वतियं-दुवालसविधं सावगधम्मं पण्णवेस्सति। से जहाणामए अज्जो! मए समणाणं णिग्गंथाणं सेज्जातरपिंडेति वा राय-पिंडेति वा पडिसिद्धे। एवामेव महापउमे वि अरहा समणाणं णिग्गंथाणं सेज्जातरपिंडं वा रायपिंडं वा पडिसेहिस्सति। से जहाणामए अज्जो! मम णव गणा एगारस गणधरा। एवामेव महापउम-स्स वि अरहतो णव गणा एगारस गणधरा भविस्संति। से जहाणामए अज्जो! अहं तीसं वासाइं अगारवासमज्झे वसित्ता मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइए, दुवालस संवच्छराइं तेरस पक्खा छउमत्थपरियागं पाउणित्ता तेरसहिं पक्खेहिं ऊणगाइं तीसं वासाइं केवलिपरियागं पाउणित्ता, बायालीसं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, बावत्तरिवासाइं सव्वाउयं पालइत्ता सिज्झिस्सं बुज्झिस्सं मुच्चिस्सं परि-णिव्वाइस्सं सव्वदुक्खाणमंतं करेस्सं। एवामेव महापउमेवि अरहा तीसं वासाइं अगारवासमज्झे वसित्ता मुंडे भवित्ता आगराओ अणगारियं पव्वा-हिती, दुवालस संवच्छराइं तेरस पक्खा छउमत्थपरियागं पाउणित्ता तेरसहिं पक्खेहिं ऊणगाइं तीसं वासाइं केवलिपरियागं पाउणित्ता, बायालीसं वासाइं सामण्ण-परियागं पाउणित्ता, बावत्तरिवासाइं सव्वाउयं पालइत्ता सिज्झिहिती बुज्झि-हिती मुच्चिहिती परिणिव्वाइहिती सव्वदुक्खाणमंतं काहिती-
संगहणी-गाहा
1. जस्सील-समायारो, अरहा तित्थंकरो महावीरो। तस्सील-समायारो, होति उ अरहा महापउमो॥
संग्रहणी-गाथा
आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए प्रति-क्रमण और अचेलतायुक्त पांच महाव्रतात्मक धर्म का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए प्रतिक्रमण और अचेलतायुक्त पांच महा-व्रतात्मक धर्म का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने पांच अणुव्रत तथा सात शिक्षा-व्रत-इस बारह प्रकार के श्रावक-धर्म का निरूपण किया है। इसी प्रकार अर्हत् महा-पद्म भी पांच अणुव्रत तथा सात शिक्षा-व्रत-इस बारह प्रकार के श्रावक धर्म का निरूपण करेंगे। आर्यो! मैंने श्रमण-निर्ग्रन्थों के लिए शय्यातरपिण्ड57 और राजपण्डि58 का निषेध किया है। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी श्रमण-निर्गन्थों के लिए शय्यातरपिण्ड और राजपिण्ड का निषेध करेंगे। आर्यो! मेरे नौ गण और ग्यारह गणधर हैं। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म के भी नौ गण और ग्यारह गणधर होंगे। आर्यो! मैं तीस वर्ष तक गृहस्थावस्था में रहकर, मुण्ड होकर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित हुआ। मैंने बारह वर्ष तेरह पक्ष तक छद्मस्थ-पर्याय का पालन किया, तीस वर्षों में तेरह पक्ष कम काल तक केवली-पर्याय का पालन किया-इस प्रकार बयालीस वर्ष तक श्रामण्यपर्याय का पालन कर, बहत्तर वर्ष की पूर्णायु पालकर मैं सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत होऊंगा तथा समस्त दु:खों का अंत करूंगा। इसी प्रकार अर्हत् महापद्म भी तीस वर्ष तक गृहस्थावस्था में रहकर, मुण्ड होकर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित होंगे। वे बारह वर्ष और तेरह पक्ष तक छद्मस्थ-पर्याय का पालन करेंगे, तीस वर्षों में तेरह पक्ष कम काल तक केवली-पर्याय का पालन करेंगे-इस प्रकार बयालीस वर्ष तक श्रामण्य-पर्याय का पालन कर, बहत्तर वर्ष की पूर्णायु पालकर वे सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, परिनिर्वृत होंगे तथा समस्त दु:खों का अन्त करेंगे।
णक्खत्तं-पदं
63. णव णक्खत्ता चंदस्स पच्छंभागा पण्णत्ता, तं जहा-
नक्षत्र-पद
63. नौ नक्षत्र चन्द्रमा के पृष्ठभाग में होते हैं59 चन्द्रमा उनका पृष्ठभाग से भोग करता है-
संगहणी-गाहा
1. अभिई समणो धणिट्ठा, रेवती अस्सिणि मग्गसिर पूसो। हत्थो चित्ता य तहा, पच्छंभागा णव हवंति॥
संग्रहणी-गाथा
1. अभिजित, 2. श्रवण, 3. धनिष्ठा, 4. रेवति, 5. अश्विनी, 6. मृगशिर, 7. पुष्य, 8. हस्त, 9. चित्रा।
विमाण-पदं
64. आणत-पाणत-आरणच्चुतेसु कप्पेसु विमाणा णव जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं पण्णत्ता।
विमान-पद
64. आनत, प्राणत, आरण और अच्युत कल्पों में विमान नौ सौ योजन ऊंचे हैं।
कुलगर-पदं
65. विमलवाहणे णं कुलकरे णव धणुसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं हुत्था।
कुलकर-पद
65. कुलकर विमलवाहन नौ सौ धनुष्य ऊंचे थे।
तित्थगर-पदं
66. उसभेणं अरहा कोसलिएणं इमीसे ओसप्पिणीए णवहिं सागरोवम- कोडा-कोडीहिं वीइक्कंताहिं तित्थे पवत्तिते।
तीर्थकर-पद
66. कौशलिक अर्हत् ऋषभ ने इसी अव-सर्पिणी के नौ कोटि-कोटि सागरोपम काल व्यतीत होने पर तीर्थ का प्रवर्तन किया था।
दीव-पदं
67. घनदंत-लुट्ठदंत-गूढदंत-सुद्धदंत-दीवा णं दीवा णव-णव जोयण-सताइं आयामविक्खंभेणं पण्णत्ता।
द्वीप-पद
67. घनदन्त, लष्टदन्त, गूढदन्त, शुद्धदन्त-ये द्वीप नौ-सौ, नौ-सौ योजन लम्बे-चौड़े हैं।
महग्गह-पदं
68. सुक्कस्स णं महागहस्स णव वीहीओ पण्णत्ताओ, तं जहा- हयवीही, गयवीही, णागवीही, वसहवीही, गोवीही, उरगवीही, अयवीही, मियवीही, वेसाणर-वीही।
महाग्रह-पद
68. महाग्रह शुक्र के नौ वीथियां हैं- 1. हयवीथि, 2. गजवीथि 3. नागवीथि, 4. वृषभवीथि, 5. गोवीथि, 6. उरगवीथि, 7. अजवीथि, 8. मृगवीथि, 9. वैश्वानरवीथि।
कम्म-पदं
69. णवविधे णोकसायवेयणिज्जे कम्मे पण्णत्ते, तं जहा- इत्थिवेए, पुरिसवेए, णपुंसगवेए, हासे, रती, अरती, भये, सोगे, दुगुंछा।
कर्म-पदम्
69. नोकषायवेदनीय कर्म नौ प्रकार का है61- 1. स्त्रीवेद, 2. पुरुषवेद, 3. नपुंसकवेद, 4. हास्य, 5. रति, 6. अरति, 7. भय, 8. शोक, 9. जुगुप्सा।
कुलकोडी-पदं
70. चउरिंदियाणं णव जाइ-कुलकोडि-जोणिपमुह-सयसहस्सा पण्णत्ता।
कुलकोटि-पद
70. चतुरिन्द्रिय जाति के योनि-प्रवाह में होने वाली कुलकोटियां नौ लाख हैं।
71. भुयगपरिसप्प-थलयर-पंचिंदिय-तिरिक्खजोणियाणं णव जाइकुल-कोडि-जोणिपमुह-सयसहस्सा पण्णत्ता।
71. पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चयोनिक स्थलचर भुजग- परिसर्प के योनिप्रवाह में होने वाली कुल- कोटियां नौ लाख हैं।
पावकम्म-पदं
72. जीवा णवट्ठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु वा चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा- पुढविकाइयणिव्वत्तिते, आउकाइयणिव्वत्तिते, तेउकाइयणिव्वत्तिते, वाउकाइयणिव्वत्तिते, वणस्सइकाइयणिव्वत्तिते, बेइंदियणिव्वत्तिते, तेइंदियणिव्वत्तिते, चउरिंदियणिव्वत्तिते, पंचिंदियणिव्वत्तिते। एवं-चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेद तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
72. जीवों ने नौ स्थानों से निर्वर्तित पुद्गलों का पापकर्म के रूप में चय किया है, करते हैं और करेंगे- 1. पृथ्वीकायिक निर्वर्तित पुद्गलों का, 2. अप्कायिक निर्वर्तित पुद्गलों का, 3. तेजस्कायिक निर्वर्तित पुद्गलों का, 4. वायुकायिक निर्वर्तित पुद्गलों का, 5. वनस्पतिकायिक निर्वर्तित पुद्गलों का, 6. द्वीन्द्रिय निर्वर्तित पुद्गलों का, 7. त्रीन्द्रिय निर्वर्तित पुद्गलों का, 8. चतुरिन्द्रिय निर्वर्तित पुद्गलों का, 9. पञ्चेन्द्रिय निर्वर्तित पुद्गलों का, इसी प्रकार उनका उपचय, बन्धन, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गलं-पदं
73. णवपएसिया खंधा अणंता पणत्ता जाव णवगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
73. नवप्रदेशी स्कंध अनन्त हैं। नवप्रदेशावगाढ़पुद्गल अनन्त हैं। नौ समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं। नौ गुण काले पुद्गल अनन्त हैं। इसी प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के नौ गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
टिप्पण
स्थान-९
1. सांभोगिक .........विसांभोगिक (सू. 1)
यहां संभोग का अर्थ है-सम्बन्ध। समवायांग सूत्र में मुनियों के पारस्परिक सम्बन्ध बारह प्रकार के बतलाए गए हैं। जिनमें ये सम्बन्ध चालू होते हैं वे सांभोगिक और जिनके साथ इन सम्बन्धों का विच्छेद कर दिया जाता है वे विसांभोगिक कहलाते हैं। साधारण स्थिति में सांभोगिक को विसांभोगिक नहीं किया जा सकता है। विशेष स्थिति उत्पन्न होने पर ही ऐसा किया जा सकता है। प्रस्तुत सूत्र में संभोग विच्छेद करने का एक ही कारण निर्दिष्ट है। वह है-प्रत्यनीकता-कर्त्तव्य से प्रतिकूल आचरण।
2. (सू. 3)
देखें-समवाओ 9/1 का टिप्प्ण।
3. (सू. 13)
प्रस्तुत सूत्र में रोगोत्पत्ति के नौ कारण बतलाए हैं। उनमें से कुछ एक की व्याख्या इस प्रकार है-
1. अच्चासणयाए-वृत्तिकार ने इसके दो अर्थ किए हैं-1. अत्यासन से-निरन्तर बैठे रहने से। इससे मसे आदि रोग उत्पन्न होते हैं। 2. अत्यशन से-अति भोजन करने से। इससे अजीर्ण हो जाने के कारण अनेक रोग उत्पन्न हो सकते हैं।
2. अहियासणयाए-वृत्तिकार ने इसके दो तीन अर्थ किए हैं-1. अहितासन से-पाषाण आदि अहितकर आसन पर बैठने से अनेक रोग उत्पन्न होते हैं। 2. अहित-अशन से-अहितकर भोजन करने से। 3. अध्यसन से-किए हुए भोजन के जीर्ण न होने पर पुन: भोजन करने से-'अजीर्णे भुज्यते यत्तु, तदध्यसनमुच्यते।'
3. इन्दियार्थ-विकोपन-इसका अर्थ है-कामविकार। कामविकार से उन्माद आदि रोग ही उत्पन्न नहीं होते किन्तु ये व्यक्ति को मृत्यु के द्वार तक भी पहुंचा देता है। वृत्तिकार ने कामविकार के दस दोषों का क्रमश: उल्लेख किया है-
1. काम के प्रति अभिलाषा
2. उसको प्राप्त करने की चिन्ता
3. उसका सतत स्मरण
4. उसका उत्कीर्त्तन
5. उद्वेग
6. प्रलाप
7. उन्माद
8. व्याधि
9. जड़ता, अकर्मण्यता
10. मृत्यु
ये दोष एक के बाद एक आते रहते हैं।
4. (सू. 14)
तत्त्वार्थसूत्र 8/7 में भी दर्शनावरणीय कर्म की ये नौ उत्तर प्रकृतियां उल्लिखित हैं। प्रस्तुत सूत्र से उनका क्रम कुछ भिन्न है। वहां पहले चक्षु, अचक्षु, अवधि और केवल है और बाद में निद्रापंचक का उल्लेख है।
तत्त्वार्थसूत्र के श्वेताम्बरीय पाठ और भाष्य में निद्रा आदि के पश्चात् 'वेदनीय' शब्द रखा गया है, जैसे-निद्रावेदनीय, निद्रानिद्रावेदनीय आदि।
दिगम्बरीय पाठ में इन शब्दों के बाद 'वेदनीय' शब्द नहीं है। राजवार्तिक और सर्वार्थसिद्धि टीका में इनके बाद दर्शनावरण जोड़ने को कहा गया है।
स्थानांग के वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने निद्रापंचक का जो अर्थ किया है वह मूल अनुवाद में प्रदत्त है। उन्होंने थीणगिद्धी के दो संस्कृत रूपान्तर दिए हैं-
1. स्त्यानर्द्धि 2. स्त्यानगृद्धि।
बौद्ध साहित्य में इसका रूप स्त्यानऋद्धि मिलता है।
तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार निद्रापंचक का विवरण इस प्रकार है-
1. निद्रा-मद, खेद और क्लांति को दूर करने के लिए सोना निद्रा है। इसके उदय से जीव तम:अवस्था को प्राप्त होता है।
2. निद्रा-निद्रा-बार-बार निद्रा में प्रवृत्त होना निद्रा-निद्रा है। इसके उदय से जीव महातम: अवस्था को प्राप्त होता है।
3. प्रचला-जिस नींद से आत्मा में विशेष रूप से प्रचलन उत्पन्न हो उसे प्रचला कहा जाता है। शोक, श्रम, मद आदि के कारण इसकी उत्पत्ति होती है। यह इन्द्रिय-व्यापार से उपरत होकर बैठे हुए व्यक्ति के शरीर और नेत्र आदि में विकार उत्पन्न करती है। इसके उदय से जीव बैठे-बैठे ही खर्राटे भरने लगता है उसका शरीर और उसकी आंखे विचलित होती हैं और वह व्यक्ति देखते हुए भी नहीं देख पाता।
4. प्रचला-प्रचला-प्रचला की बार-बार आवृत्ति से जब मन वासित हो जाता है, तब उसे प्रचला-प्रचला कहा जाता है। इसके उदय से जीव बैठे-बैठे ही अत्यन्त खर्राटे लेने लगता है और बाण आदि के द्वारा शरीर के अवयव छिन्न हो जाने पर वह कुछ नहीं जान पाता।
5. स्त्यानगृद्धि-इसका शाब्दिक अर्थ है स्वप्न में विशेष शक्ति का आविर्भाव होना। इसकी प्राप्ति से जीव सोते-सोते ही अनेक रौद्र कर्म तथा बहुविध क्रियाएं कर डालता है।
गोम्मट्टसार के अनुसार निद्रापंचक का विवरण इस प्रकार है
-(1) 'स्त्यानगृद्धि' के उदय से जगाने के बाद भी जीव सोता रहता है। वह उस सुप्त अवस्था में भी कार्य करता है, बोलता है।
(2) 'निद्रा-निद्रा' के उदय से जीव आंखें नहीं खोल सकता।
(3) 'प्रचला-प्रचला' के उदय से लार गिरती है और अंग कांपते हैं।
(4) 'निद्रा' के उदय से चलता हुआ जीव ठहरता है, बैठता है, गिरता है।
(5) 'प्रचला' के उदय से जीव के नेत्र कुछ खुले रहते हैं और वह सोते हुए भी थोड़ा-थोड़ा जागता है और बार-बार मंद-मंद सोता है।
5-7. (सू. 15-18)
द्रष्टव्य-समवाओ 9/5-7।
8. (सू. 18)
यद्यपि लवण समुद्र में पांच सौ योजन के मत्स्य होते हैं किन्तु नदी के मुहाने पर जगती के रंध्र की उचितता से केवल नौ योजन के मत्स्य ही प्रवेश पा सकते हैं। अथवा जागतिक नियम ही ऐसा है कि इससे ज्यादा बड़े मत्स्य उसमें आते ही नहीं।2 ये मत्स्य लवण समुद्र से जंबुद्वीप की नदियों में आ जाते हैं।
द्रष्टव्य-समवाओ 9/8।
9. महानिधि (सू. 22)
प्रस्तुत सूत्र में नौ निधियों का उल्लेख है। निधि का अर्थ है-खजाना। वृत्तिकार का अभिमत है कि चक्रवर्ती के अपने राज्य के लिए उपयोगी सभी वस्तुओं की प्राप्ति इन नौ निधियों से होती है, इसीलिए इन्हें नव निधान के रूप में गिनाया जाता है।3 प्रचलित परम्परा के अनुसार ये निधियां देवकृत और देवाधिष्ठित मानी जाती है। परन्तु वास्तव में ये सभी आकर ग्रन्थ हैं, जिनसे सभ्यता और संस्कृति तथा राज्य संचालन की अनेक विधियों का उद्भव हुआ है। इनमें तत् तत् विषयों का सर्वाङ्गीण ज्ञान भरा था, इसलिए इन्हें निधि के रूप में माना गया। ये आकर ग्रन्थ अपने विषय की पूर्ण जानकारी देते थे। हम इन नौ निधियों को ज्ञान की विभिन्न शाखाओं में इस प्रकार बांट सकते हैं-
1. नैसर्प निधि-वास्तुशास्त्र।
2. पांडुक निधि-गणितशास्त्र तथा वनस्पतिशास्त्र।
3. पिंगल निधि-मंडनशास्त्र।
4. सर्वरत्न निधि-लक्षणशास्त्र।
5. महापद्म निधि-वस्त्र-उत्पत्तिशास्त्र।
6. काल निधि-कालविज्ञान, शिल्पविज्ञान और कर्मविज्ञान का प्रतिपादक महाग्रन्थ।
7. महाकाल निधि-धातुवाद।
8. माणवक निधि-राजनीति व दंडनीतिशास्त्र।
9. शंख निधि-नाट्य व वाद्यशास्त्र।
10. सौ प्रकार के शिल्प (सू. 22)
कालनिधि महाग्रन्थ में सौ प्रकार के शिल्पों का वर्णन है। वृत्तिकार ने घट, लोह, चित्र, वस्त्र और नापित-इन पांचों को मूल शिल्प माना है और प्रत्येक के बीस-बीस भेद होते हैं ऐसा लिखा है। वे बीस-बीस भेद कौन-कौन से हैं, यह इनके पांच-पांच विकृतिगत होते हैं। उनका विवरण अन्वेषणीय है। सूत्रकार को सौ शिल्प कौन से गम्य थे, यह निश्चयपूर्वक नहीं कहा जा सकता।
11. चार प्रकार के काव्य (सू. 22)
वृत्तिकार ने काव्य के चार-चार विकल्प प्रस्तुत लिए हैं-
1. धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष का प्रतिपादक ग्रन्थ।
2. संस्कृत, प्राकृत, अपभ्रंश या संकीर्ण भाषा (मिश्रित- भाषा) निबद्ध ग्रन्थ।
3. सम, विषम, अर्द्धसम या वृत्त में निबद्ध ग्रन्थ।
4. गद्य, पद्य, गेय और वर्णपद भेद में निबद्ध ग्रन्थ।
12. विकृतियां (सू. 23)
विकृति का अर्थ है विकार। जो पदार्थ मानसिक विकार पैदा करते हैं उन्हें विकृति कहा गया है। प्रस्तुत सूत्र में नौ विकृतियों का उल्लेख है।
प्रवचनसारोद्धार में दस विकृतियों का कथन है। उनमें अवगाहिम (पक्वान्न) विकृति का अतिरिक्त उल्लेख है। जो पदार्थ घी अथवा तेल में तला जाता है, उसे अवगाहिम कहते हैं। स्थानांगवृत्ति में लिखा है कि पक्वान्न कदाचित् अविकृति भी होता है, इसलिए विकृतियां नौ निर्दिष्ट हैं। यदि पक्वान्न को विकृति माना जाए तो विकृतियां दस हो जाती हैं।
प्रवचनसारोद्धार के वृत्तिकार ने विकृति के विषय में प्रचलित प्राचीन परंपरा का का उल्लेख करते हुए अनेक तथ्य उपस्थित किए हैं। अवगाहिम विकृति के विषय में उन्होंने विशेष जानकारी दी। उनका कथन है कि घी अथवा तैल से भरी हुई कड़ाही में एक, दो, तीन घाण निकाले जाते हैं तब तक वे सब पदार्थ अवगाहिम विकृति के अन्तर्गत आते हैं। यदि उसी घी या तेल में चौथा घाण निकाला जाता है (चौथी बार उसी में कोई चीज तली जाती है) तब वह निर्विकृति हो जाती है। ऐसे पदार्थ योगवहन करनेवाले मुनि भी ले सकते हैं। यदि चूल्हे पर चढ़ी हुई उसी कड़ाही में बार-बार घी या तेल डाला जाता है तो चौथे घाण में भी वह वस्तु निर्विकृतिक नहीं होती।
दूध मिश्रित चावल में यदि चावलों पर चार अंगुल दूध रहता है तो वह निर्विकृति माना जाता है। और यदि दूध पांच अंगुल से ज्यादा होता है तो विकृति माना जाता है। इसी प्रकार दही और तेल के विषय में भी जानना चाहिए। गुड़, घी और तेल से बने पदार्थों में यदि वे एक अंगुल ऊपर तक सटे हुए हों तो वे विकृति नहीं है। मधु और मांस के रस से बने हुए पदार्थों में यदि वे रस में आधे अंगुल तक सटे हुए हों तो विकृति के अन्तर्गत नहीं आते। जिन पदार्थों में गुड़, मांस, नवनीत आदि के आर्द्रामलक जितने छोटे-छोटे टुकड़े (शण वृक्ष के मुकुट जितने छोटे) मिश्रित हों, वे पदार्थ भी निर्विकृतिक माने जाते हैं और जिनमें इनके बड़े-बड़े टुकड़े मिश्रित हों वे विकृति में गिने जाते हैं।
प्राचीन आगम व्याख्या-साहित्य में तीन शब्द प्रचलित हैं-विकृति, निर्विकृति और विकृतिगत। विकृति और निर्विकृति कि बात हम ऊपर कह चुके हैं। विकृतिगत का अर्थ है-
दूसरे पदार्थों के मिश्रण से जिस विकृति की शक्ति नष्ट हो जाती है उसे विकृतिगत कहा जाता है। इसके तीन प्रकार हैं। दूध, दही, घी, तेल, गुड़ और अवगाहिम-इनके पांच-पांच विकृतिगत होते हैं। उनका विवरण इस प्रकार है-
दूघ के पांच विकृतिगत-
1. दुग्धकांजिका-दूध की राब।
2. दुग्धाटी-मावा होना या दही अथवा छाछ के साथ दूध को पकाने से पकने वाला पदार्थ।
3. दुग्धावलेहिका-चावलों के आटे में पकाया हुआ दूध।
4. दुग्धासारिका-द्राक्षा डालकर पकाया हुआ दूध।
5. खीर
दही के पांच विकृतिगत।
1. घोलबड़े।
2. घोल-कपड़े से छना हुआ दही।
3. शिखरिणी-हाथ से मथकर चीनी डाला हुआ दही।
4. करंबक-दही युक्त चावल।
5. नमक युक्त दही का मट्ठा-इसमें सोगरी आदि न डालने पर भी वह विकृतिगत होता है, उनके डालने पर तो होता ही है।
घृत के पांच विकृतिगत-
1. औषधपक्व घृत।
2. घृतकिट्टिका-घृत का मैल।
3. घृत-पक्व-औषध के ऊपर तैरता हुआ घृत।
4. निर्भञ्जन-पक्वान्न से जला हुआ घृत।
5. विस्यंदन-दही की मलाई पर तैरते हुए घृत-बिन्दुओं से बना पदार्थ।
तेल के पांच विकृतिगत-
1. तैलमलिका।
2. तिलकुट्ठि।
3. निर्भञ्जन-पक्वान्न से जला हुआ तैल।
4. तैल-पक्व-औषध के ऊपर तैरता हुआ तैल।
5. लाक्षा आदि द्रव्य में पकाया गया तैल।
गुड़ के पांच विकृतिगत-
1. आधा पका हुआ ईक्षु रस।
2. गुड़ का पानी।
3. शक्कर।
4. खांड।
5. पकाया हुआ गुड़।
अवगाहिम के पांच विकृतिगत-
1. तवे पर घी डालकर एक रोटी पका ली और पुन: दूसरी बार उसमें घी डाले बिना दूसरी रोटी पकाई जाए वह विकृतिगत है।
2. बिना नया घी और तेल डाले उसी कढ़ाई में तीन घाण निकल चुकने के पश्चात् चौथे घाण में पदार्थ निष्पन्न होते हैं वे विकृतिगत हैं।
3. गुडधानिका आदि।
4. कढ़ाही में निष्पन्न सुकुमारिका (मिष्टान्न) को निकालने के पश्चात् उसी कढ़ाही में घी या तेल लगा हुआ रह जाता है। उसमें पानी डालकर सिझाई हुई लपसी (लपनश्री) विकृतिगत है।
5. घी या तेल से संश्लिष्ट बर्तन में पकाई हुई पूपिका।
वृत्तिकार का अभिमत है कि यद्यपि खीर आदि द्रव्य साक्षात् विकृतियां नहीं हैं, किन्तु विकृतिगत हैं। फिर भी ये विशेष पदार्थ है तथा ये भी मनोविकार पैदा करते हैं। जो निर्विकृतिक की साधना करते हैं उनके लिए ये कल्प्य हैं, परन्तु उनके सेवन से उनके कोई विशेष निर्जरा नहीं होती। अत: निर्विकृतिक तप करने वाले इनका सेवन नहीं करते।
जो व्यक्ति विविध तपस्याओं से अपने आप को अत्यन्त क्षीण कर चुका है, वह यदि स्वाध्याय, अध्ययन आदि करने में असमर्थ हो तो वह इन विकृतिगत का आसेवन कर सकता है। उसके महान् कर्म-निर्जरा होती है।
विकृति विषयक वह परंपरा काफी प्राचीन प्रतीत होती है। प्रवचनसारोद्धार ग्यारहवीं शताब्दी की रचना है, किन्तु यह परंपरा तत्कालीन नहीं है।
ग्रन्थकार ने इसका वर्णन आवश्यक चूर्णि (उत्तर भाग, पृष्ठ 319, 320) के आधार पर किया है। इसकी रचना लगभग चार शताब्दी पूर्व की है। यह परंपरा उससे भी प्राचीन रही है।
वर्तमान में विकृति संबंधी मान्यताओं में बहुत परिवर्तन हो चुका है।
13. पापश्रुतप्रसंग (सू. 27)
प्रस्तुत सूत्र में नौ पापश्रुत प्रसंगों का उल्लेख है। जो शास्त्र पापबन्ध का हेतु होता है, उसे पापश्रुत कहा जाता है। प्रसंग का अर्थ है आसेवन3 या उसका विस्तार।
समवायांग 29/1 में उनतीस पापश्रुत प्रसंगों का उल्लेख है। वहां मूल में आठ पापश्रुत प्रसंग माने हैं-भौम, उत्पात, स्वप्न, अन्तरिक्ष अंग, स्वर, व्यंजन और लक्षण। यह अष्टांग निमित्त है। इनके सूत्र, वृत्ति और वार्तिक के भेद से 24 प्रकार होते हैं। शेष पांच अन्य हैं। परन्तु प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित नौ नाम इससे सर्वथा भिन्न है। ऐसे तो समवायांग में उल्लिखित 'निमित्त' के अन्तर्गत ये सारे आ जाते हैं। फिर भी दोनों उल्लेखों मे बहुत बड़ा अन्तर है।
वृत्तिकार ने प्रसंग का एक अर्थ विस्तार किया है और वहां सूत्र, वृत्ति और वार्तिक का संकेत दिया है। यदि हम यहां प्रत्येक के ये तीन-तीन भेद करें तो (9x3) 27 भेद होते हैं।
वृत्तिकार ने तद्-तद् पापश्रुत प्रसंगों के ग्रन्थों का भी नामोल्लेख किया है-
1. उत्पाद-राष्ट्रोत्पात आदि ग्रन्थ।
2. निमित्त-कूटपर्वत आदि ग्रन्थ।
3. मंत्र-जीवोद्धरण गारुड आदि ग्रन्थ।
4. आवरण-वास्तुविद्या आदि ग्रन्थ।
5. अज्ञान-भारत, काव्य, नाटक आदि ग्रन्थ। विस्तृत टिप्पण के लिए देखें-समवायांग, 29, टिप्पण।
14. नैपुण्णिक (सू. 28)
निपुण का अर्थ है-सूक्ष्मज्ञान। जो सूक्ष्मज्ञान के धनी है उन्हें नैपुणिक कहा जाता है। इसका दूसरा अर्थ है-अनु- प्रवाद नामक नौवें पूर्व के इन्हीं नामों के नौ अध्ययन-
1. संख्यान-गणितशास्त्र या गणितशास्त्र का सूक्ष्म ज्ञानी।
2. निमित्त-चूडामणि आदि निमित्त शास्त्रों का ज्ञाता।
3. कायिक-शरीर में रहे हुए इडा, पिंगला आदि प्राण-तत्त्वों का विशिष्ट ज्ञाता।
4. पौराणिक-बहुत वृद्ध होने के कारण बहुविध बातों का ज्ञान रखने वाला व्यक्ति अथवा पुराणशास्त्रों का विशिष्ट ज्ञानी।
5. पारिहस्तिक-प्रकृति से ही सभी कार्यों को उचित समय में दक्षता से करने वाला।
6. परपंडित-बहुत शास्त्रों का जानने वाला अथवा पंडित मित्रों के घने संपर्क में रहने वाला।
7. वादी-वाद करने की लब्धि से सम्पन्न अथवा मंत्रवादी, धातुवादी (रसायनशास्त्र को जानने वाला)।
8. भूतिकर्म- मंत्रित राख आदि देकर ज्वर आदि को दूर करने में निपुण।
9. चैकित्सिक-विविध रोगों की चिकित्सा में निपुण।
15. नौ गण (सू. 29)
यह विषय मूलत: कल्पसूत्र में प्रतिपादित है। नौ की संख्या के अनुरोध से इसे आगम-संकलन काल में प्रस्तुत सूत्र में संकलित किया गया है।
एक सामाचारी का पालन करने वाले साधु-समुदय को गण कहा जाता है। प्रस्तुत सूत्र में नौ गणो का उल्लेख है-
1. गोदासगण-प्राचीन गोत्री आर्य भद्रबाहु स्थविर के चार शिष्य थे-गोदास, अग्निदत्त, यज्ञदत्त और सोमदत्त। गोदास काश्यपगात्री थे। उन्होंने गोदास गण की स्थापना की। इस गण से चार शाखाएं निकलीं-तामलिप्तिका, कोटिवर्षिका, पांडवर्द्धनिका और दासीखर्वटिका।
2. उत्तरबलिस्सहगण-माठरगोत्री आर्य संभूतविजय के बारह शिष्य थे। उनमें आर्य स्थूलभद्र एक थे। इनके दो शिष्य हुए-आर्य महागिरि और आर्य सुहस्ती। आर्य महागिरि के आठ शिष्य हुए, उनमें स्थविर उत्तर और स्थविर बलिस्सह दो थे। दोनों के संयुक्त नाम से 'उत्तरबलिस्सह' नाम के गण की उत्पत्ति हुई।
3. उद्देहगण-आर्य सुहस्ती के बारह अंतेवासी थे। उनमें स्थविर रोहण भी एक थे। ये काश्यपगोत्री थे। इनसे 'उद्देहगण' की उत्पत्ति हुई।
4. चारणगण-स्थविर श्रीगुप्त भी आर्य सुहस्ती के शिष्य थे। ये हारित गोत्र के थे। इनसे चारणगण की उत्पत्ति हुई।
5. उडुपाटितगण-स्थविर जशभद्र आर्य सुहस्ती के शिष्य थे। ये भारद्वाजगोत्री थे। इनसे उडुपाटितगण की उत्पत्ति हुई।
6. वेशपाटितगण-स्थविर कामिट्ठी आर्य सुहस्ती के शिष्य थे। ये कुंडिलगोत्री थे। इनसे वेशपाटितगण की उत्पत्ति हुई।
7. कामर्द्धिकगण-यह वेशपाटितगण का एक कुल था।
8. मानवगण-आर्य सुहस्ती के शिष्य ऋषिगुप्त ने इस गण की स्थापना की। ये वाशिष्टगोत्री थे।
9. कोटिकगण-स्थविर सुस्थित और सुप्रतिबद्ध से इस गण की उत्पत्ति हुई।
प्रत्येक गण की चार-चार शाखाएं और उद्देह आदि गणों के अनेक कुल थे। इनकी विस्तृत जानकारी के लिए देखें-कल्पसूत्र, सूत्र 206-216।
16. (सू. 34)
कृष्णराजी, मघा आदि आठ कृष्णराजिओं के आठ अवकाशान्तरों में आठ लोकान्तिकविमान हैं (स्था0 8/44, 45) इनमें सारस्वत आदि आठ लोकान्तिक देव रहते हैं। नौवां देवनिकाय रिष्ट लोकान्तिक देव कृष्णराजि के मध्यवर्ती रिष्टाभविमान के प्रस्तट में निवास करते हैं। ये नौ लोकान्तिक देव हैं। ये ब्रह्म देवलोक के समीप रहते हैं अत: इन्हें लोकान्तिक देव कहा जाता है। इनकी स्थिति आठ सागरोपम की होती है और ये सात-आठ भव में मुक्त हो जाते हैं। तीर्थंकर की प्रव्रज्या से एक वर्ष पूर्व ये स्वयं-संबुद्ध भगवान् से अपनी रीति को निभाने के लिए कहते है-'भगवन्! समस्त जीवों के हित के लिए आप अब तीर्थ का प्रवर्तन करें।'
17. (सू. 40)
आयुष्य के साथ इतने प्रश्न और जुड़े हुए होते हैं कि-
(1) जीव किस गति में जायेगा?
(2) वहां उसकी स्थिति कितनी होगी?
(3) वह ऊंचा, नीचा या तिरछा-कहां जायेगा?
(4) वह दूरवर्ती क्षेत्र में जायेगा या निकटवर्ती क्षेत्र में? इन चार प्रश्नों में आयु परिणाम के नौ प्रकार समा जाते हैं जैसे-प्रश्न 1 में (1, 2) प्रश्न 2 में (3, 4), प्रश्न 3 में (5, 6), प्रश्न 4 में (8, 9)। जब अगले जीवन के आयुष्य का बन्ध होता है तब इन सभी बातों का भी उसके साथ-साथ निश्चय हो जाता है।
वृत्तिकार ने परिणाम के तीन अर्थ किए हैं-स्वभाव, शक्ति और धर्म।
आयुष्य कर्म के परिणाम नौ हैं-
(1) गति परिणाम-इसके माध्यम से जीव मनुष्यादि गति को प्राप्त करता है।
(2) गतिबन्धन परिणाम-इसके माध्यम से जीव प्रतिनियत गतिकर्म का बंध करता है, जैसे-जीव नरकायु-स्वभाव से मनुष्यगति, तिर्यग्गति नामकर्म का बंध करता है, देवगति और नरकगति का बंध नहीं करता।
(3) स्थिति परिणाम-इसके माध्यम से जीव भव-संबंधी स्थिति (अन्तर्मुहूर्त से तेतीस सागर तक) का बन्ध करता है।
(4) स्थिति बंधन परिणाम-इसके माध्यम से जीव वर्तमान आयु के परिणाम से भावी आयुष्य की नियत स्थिति का बन्ध करता है, जैसे-तिर्यग् आयुपरिणाम से देव आयुष्य का उत्कृष्ट बंध अठारह सागर का होता है।
(5) ऊर्ध्वगौरव परिणाम-गौरव का अर्थ है गमन। इसके माध्यम से जीव ऊर्ध्व-गमन करता है।
(6) अधोगौरव परिणाम-इसके माध्यम से जीव अधोगमन करता है।
(7) तिर्यग् गौरव परिणाम-इसके माध्यम से जीव को तिर्यक् गमन की शक्ति प्राप्त होती है।
(8) दीर्घगौरव परिणाम-इसके माध्यम से जीव लोक से लोकान्त पर्यन्त दीर्घगमन करता है।
(9) हृस्वगौरव परिणाम-इसके माध्यम से जीव हृस्वगमन (थोड़ा गमन) करता है।
वृत्तिकार ने यहां 'अन्यथाप्यूह्यमेतद्'-इसकी दूसरे प्रकार से भी व्याख्या की जा सकती है-कहां है। वह दूसरा प्रकार क्या है, यह अन्वेषणीय है।
यहां गति शब्द का वाच्यार्थ किया जाए तो ये परिणाम परमाणु आदि पर भी घटित हो सकते हैं।
18. (सू. 60)
भगवान् महावीर के तीर्थ में तीर्थंकर गोत्र बांधने वाले नौ व्यक्ति हुए हैं। उनका वर्णन इस प्रकार है-
1. श्रेणिक-ये मगध देश के राजा थे। इनका विस्तृत विवरण निरयावलिका सूत्र में प्राप्त है। ये आगामी चौबीसी में पद्मनाम नाम के प्रथम तीर्थंकर होंगे।
2. सुपार्श्व-ये भगवान् महावीर के चाचा थे। इनके विषय में विशेष जानकारी प्राप्त नहीं है। ये आगामी चौबीसी में सूर देव नाम के दूसरे तीर्थंकर होंगे।
3. उदायी-यह कोणिक का पुत्र था। उसने अपने पिता की मृत्यु के बाद पाटलीपुत्र नगर बसाया और वहीं रहने लगा। जैन धर्म के प्रति उसकी परम आस्था थी। वह पर्व-तिथियों में पौषध करता और धर्म-चिन्ता में समय व्यतीत करता था। धार्मिक होने के साथ-साथ वह अत्यन्त पराक्रमी भी था। उसने अपने तेज से सभी राजाओं को अपना सेवक बना दिया था। वे राजा सदा यही चिन्तन करते कि उदायी राजा जीवित रहते हुए हम सुखपूर्वक स्वच्छंदता से नहीं जी सकते।
एक बार किसी एक राजा ने कोई अपराध कर डाला। उदायी ने अत्यन्त क्रुद्ध होकर उसका राज्य छीन लिया। राजा वहां से पलायन कर शरण पाने अन्यत्र जा रहा था। बीच में ही उसकी मृत्यु हो गई। उसका पुत्र भटकता हुआ उज्जयिनी नगरी में गया और राजा के पास रहने लगा। अवन्तीपति भी उदायी से क्रुद्ध था। दोनों ने मिलकर उदायी को मार डालने का षड्यन्त्र रचा।
वह राजपुत्र उज्जयिनी से पाटलीपुत्र आया और उदायी का सेवक बन रहने लगा। उदायी को यह मालूम नहीं था कि यह उसके शत्रु राजा का पुत्र है। वह राजकुमार उदायी का छिद्रान्वेषण करता रहा परन्तु उसे कोई छिद्र न मिला।
उसने जैन मुनियों को उदायी के प्रासाद में बिना रोक-टोक आते-जाते देखा। उसके मन में भी राजकुल में स्वच्छन्द प्रवेश पाने की लालसा जाग उठी। वह एक जैन आचार्य के पास प्रव्रजित हो गया। अब वह साधु-आचार का पूर्णत: पालन करने लगा। उसकी आचारनिष्ठा और सेवाभावना से आचार्य का मन अत्यन्त प्रसन्न रहने लगा। वे इससे अति प्रभावित हुए। किसी ने उसकी कपटता को नहीं आंका।
महाराज उदायी प्रत्येक अष्टमी और चतुर्दशी को पौषध करते थे और आचार्य उसको धर्मकथा सुनाने के लिए पास में रखते थे।
एक बार पौषध दिन में आचार्य सायंकाल उदायी के निवास-स्थान पर गए। वह प्रव्रजित राजपुत्र भी आचार्य के उपकरण ले उनके साथ गया।
उदायी को मारने की इच्छा से उसने अपने पास एक तीखी कैंची रख ली थी। किसी को इसका भेद मालूम नहीं था। वह साथ-साथ चला और उदायी के समीप अपने आचार्य के साथ बैठ गया।
आचार्य ने धर्मप्रवचन किया और सो गए। महाराज उदायी भी थक जाने के कारण यहीं भूमि पर सो गए। वह मुनि जागता रहा। रौद्र ध्यान में वह एकाग्र हो गया और अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी कैंची राजा के गले पर फेंक दी। राजा का कोमल कंठ छिद गया। कंठ से लहु बहने लगा।
वह पापी श्रमण वहां से बाहर चला गया। पहरेदारों ने भी उसे श्रमण समझकर नहीं रोका।
रक्त की धारा बहते-बहते आचार्य के संस्तारक तक पहुंच गई। आचार्य उठे। उन्होंने कटे हुए राजा के गले को देखा। वे अवाक् रह गए। उन्होंने शिष्य को वहां न देखकर सोचा-'उस कपटी श्रमण का ही वह कार्य होना चाहिए, इसीलिए वह कहीं भाग गया है।' उन्होंने मन ही मन सोचा-'राजा की इस मृत्यु से जैन शासन कलंकित होगा और सभी यह कहेंगे कि एक जैन आचार्य ने अपने ही श्रावक राजा को मार डाला। अत: मैं प्रवचन की ग्लानि को मिटाने के लिए अपने आप की घात कर डालूं। इससे यह होगा कि लोग सोचेंगे-राजा और आचार्य को किसी ने मार डाला। इससे शासन बदनाम नहीं होगा।'
आचार्य ने अन्तिम प्रत्याख्यान कर उसी कैंची से अपना गला काट डाला।
प्रात:काल सारे नगर में यह बात फैल गई कि राजा और आचार्य की हत्या उस शिष्य ने की है। वह कपट-वेशधारी किसी राजा का पुत्र होना चाहिए। सैनिक तलाश में गए, परन्तु नहीं मिला। राजा और आचार्य का दाह-संस्कार हुआ।
वह उदायीमारक श्रमण उज्जयिनी में गया और राजा से सारा वृतान्त कहा। राजा ने कहा-'अरे दुष्ट! इतने समय तक का श्रामण्य पालन करने पर भी तेरी जघन्यता नहीं गई? तूने ऐसा अनार्य कार्य किया? तेरे से मेरा क्या हित सध सकता है। चला जा, तू मेरी आंखों के सामने मत रह।' राजा ने उसकी अत्यन्त भर्त्सना की और उसे देश से निकाल डाला।
4. पोट्टिल अनगार-अनुत्तरोपपातिक में पोट्टिल अनगार की कथा है। उसके अनुसार ये हस्तिनागपुर के वासी थे। इनकी माता का नाम भद्रा था। इन्होंने बत्तीस पत्नियों को त्याग कर भगवान् महावीर के पास प्रव्रज्या ग्रहण की। अन्त में एक मास की संलेखना कर सर्वार्थसिद्ध में उत्पन्न हुए। वहां से च्युत होकर महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध हो गए। परन्तु प्रस्तुत प्रसंग में उनके भरत क्षेत्र में सिद्ध होने की बात कही है। इसे लगता है कि ये अनगार कोई अन्य है।
5. दृढ़ायु-इनके विषय में विशेष जानकारी प्राप्त नहीं है।
6, 7. शंख तथा शतक-ये दोनों श्रावस्ती नगरी के श्रावक थे। एक बार भगवान् महावीर श्रावस्ती पधारे और कोष्ठक चैत्य में ठहरे। अनेक श्रावक-श्राविकाएं वन्दन करने आईं। भगवान् का प्रवचन सुना और सब अपने-अपने घर की ओर चले गए। रास्ते में शंख ने दूसरे श्रावकों से-'कहा देवानुप्रियो! घर जाकर आहार आदि विपुल सामग्री तैयार करो। हम उनका उपभोग करते हुए पाक्षिक पर्व की आराधना करते हुए विहरण करेंगे।' उन्होंने उसे स्वीकार किया। बाद में शंख ने सोचा-'अशन आदि का उपभोग करते हुए पाक्षिक पौषध की आराधना करना मेरे लिए श्रेयस्कर नही है। मेरे लिए श्रेयस्कर यही होगा कि मैं प्रतिपूर्ण पौषध करूं।'
वह अपने घर गया और अपनी पत्नी उत्पला को सारी बात बताकर पौषधशाला में प्रतिपूर्ण पौषध कर बैठ गया।
इधर दूसरे श्रावक घर गए और भोजन आदि तैयार करा कर एक स्थान में एकत्रित हुए। वे शंख की प्रतीक्षा में बैठे थे। शंख नहीं आया तब शतक को उसे बुलाने भेजा। शतक शंख के घर आया और बोला-'भोजन तैयार है। चलो, हम सब साथ बैठकर उसका उपभोग करें और पश्चात् पाक्षिक पौषध करें।' शंख ने कहा-'मैं अभी प्रतिपूर्ण पौषध कर चुका हूं अत: मैं नहीं चल सकता।' शतक ने लौटकर श्रावकों को सारी बात कही। श्रावकों ने शतक के साथ भोजन किया।
प्रात:काल हुआ: शंख भगवान् के चरणों में उपस्थित हआ। भगवान् को वन्दना कर वह एक स्थान पर बैठ गया। दूसरे श्रावक भी आए। भगवान् को वन्दना कर उन सबने धर्मप्रवचन सुना।
पश्चात् वे शंख के पास आकर बोले-इस प्रकार हमारी अवहेलना करना क्या आपको शोभा देता है? भगवान् ने यह सुन उनसे कहा-शंख की अवहेलना मत करो। यह अवहेलनीय नहीं है। यह प्रियधर्मा और दृढ़धर्मा है। यह सुदृष्टि जागरिका में स्थित है।
8. सुलसा-राजगृह में प्रसेनजित नाम का राजा राज्य करता था। उसके रथिक का नाम नाग था। सुलसा उसकी भार्या थी। नाग सुलसा से पुत्र-प्राप्ति के लिए इन्द्र की आराधना करता था। एक बार सुलसा ने उससे कहा-'तुम दूसरा विवाह कर लो।' नाग ने कहा-'मैं तुम्हारे से ही पुत्र चाहता हूं।'
एक बार देवसभा में सुलसा के सम्यक्त्व की प्रशंसा हुई। एक देव परीक्षा करने साधु का वेश बनाकर आया। सुलसा ने उसके आगमन का कारण पूछा। साधु ने कहा-'तुम्हारे घर में लक्षपाक तैल है। वैद्य ने मुझे उसके सेवन के लिए कहा है। वह मुझे दो। सुलसा खुशी-खुशी घर में गई और तैल का पात्र उतारने लगी। देव-माया से वह गिरकर टूट गया। दूसरा और तीसरा पात्र भी गिरकर टूट गया। फिर भी सुलसा को कोई खेद नही हुआ। साधुरूप देव ने यह देखा और प्रसन्न होकर उसे बत्तीस गुटिकाएं देते हुए कहा-'प्रत्येक गुटिका के सेवन से एक-एक पुत्र होगा।' विशेष प्रयोजन पर तुम मुझे याद करना। मैं आ जाऊंगा।' यह कहकर देव अन्तर्हित हो गया।
सुलसा ने-'सभी गुटिकाओं से मुझे एक ही पुत्र हो'-ऐसा सोचकर सभी गुटिकाएं एक साथ खा ली। अब उदर में बत्तीस पुत्र बढ़ने लगे। उसे असह्य वेदना होने लगी। उसने कायोत्सर्ग कर देव का स्मरण किया, देव आया। सुलसा ने सारी बात कह सुनाई। देव ने पीड़ा शान्त की। उसके बत्तीस पुत्र हुए।
9. रेवती-एक बार भगवान् महावीर मेंढिकग्राम नगर में आए। वहां उनके पित्तज्वर का रोग उत्पन्न हुआ और वे अतिसार से पीड़ित हुए। यह जनप्रवाद फैल गया कि भगवान् महावीर गोशालक की तेजोलेश्या से आहत हुए हैं और छह महीनों के भीतर काल कर जाएंगे।
भगवान् महावीर के शिष्य मुनि सिंह ने अपनी आतापना तपस्या संपन्न कर सोचा-'मेरे धर्माचार्य भगवान् महावीर पित्तज्वर से पीड़ित हैं। अन्यतीर्थिक यह कहेंगे कि भगवान् गोशालक की तेजोलेश्या से आहत होकर मर रहे हैं। इस चिंता से अत्यन्त दु:खित होकर मुनि सिंह मालुकाकच्छ वन में गए और सुबक-सुबक कर रोने लगे। भगवान् ने यह जाना और अपने शिष्यों को भेजकर उसे बुलाकर कहा-'सिंह! तूने जो सोचा है वह यथार्थ नही है। मैं आज से कुछ कम सोलह वर्ष तक केवली पर्याय में रहूंगा। जा, तू नगर में जा। वहां रेवती नामक श्राविका रहती है। उसने मेरे लिए दो कुष्माण्ड-फल पकाए हैं। वह मत लाना। उसके घर बिजोरापाक भी बना है। वह वायुनाशक है। उसे ले आना। वही मेरे लिए हितकर है।'
सिंह गया। रेवती ने अपने भाग्य की प्रशंसा करते हुए मुनि सिंह ने जो मांगा, वह दे दिया। सिंह स्थान पर आया, महावीर ने बिजोरापाक खाया। रोग उपशान्त हो गया।'
आगामी चौबीसी में इनका स्थान इस प्रकार है-
1. श्रेणिक का जीव पद्मनाभ नाम के प्रथम तीर्थंकर।
2. सुपार्श्व का जीव सूरदेव नाम के दूसरे तीर्थंकर।
3. उदायी का जीव सुपार्श्व नाम के तीसरे तीर्थंकर।
4. पोट्टिल का जीव स्वयंप्रभ नाम के चौथे तीर्थंकर।
5. दृढ़ायु का जीव सर्वानुभूति नाम के पांचवें तीर्थंकर।
6. शंख का जीव उदय नाम के सातवें तीर्थंकर।
7. शतक का जीव शतकीर्ति नाम के दसवें तीर्थंकर।
8. सुलसा का जीव निर्ममत्व नाम के पन्द्रहवें तीर्थंकर।
इनमें से शंख और रेवती का वर्णन भगवती में प्राप्त है परन्तु वहां इनके भावी तीर्थंकर होने का उल्लेख नहीं है। इनके कथानकों से यह स्पष्ट नहीं होता कि उनके तीर्थकरगोत्र बंधन के क्या-क्या कारण है।
19. (सू. 61)
उदकपेढालपुत्त-इनका मूल नाम उदक और पिता का नाम पेढाल था। ये उदकपेडालपुत्त के नाम से प्रसिद्ध थे। ये वाणिज्य ग्राम के निवासी थे। ये भगवान् पार्श्व की परम्परा में दीक्षित हुए। एक बार वे नालन्दा कि उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित हस्तिद्वीपवनषण्ड में ठहरे हुए थे। इन्हें श्रावक विषय पर विशेष संशय उत्पन्न हुआ। गणधर गौतम से संशय निवारण कर ये चतुर्याम धर्म को छोड़ पञ्चयाम धर्म मे दीक्षित हो गए।
पोट्टिल और शतक-
इनका वर्णन 9/60 के टिप्पण में किया जा चुका है।
दारुक-वृत्तिकार के अनुसार ये वासुदेव के पुत्र थे तथा अरिष्टनेमि के पास दीक्षित हुए थे। उन्होंने इनके विशेष विवरण के लिए अनुत्तरोपपातिक सूत्र की ओर संकेत किया है। परन्तु उपलब्ध अनुत्तरोपपातिक में 'दारुक' नाम के किसी अनगार का विवरण प्राप्त नहीं है। अन्तकृत सूत्र के तीसरे वर्ग के बारहवें अध्ययन में दारुक अनगार का विवरण है। उनके पिता का नाम वासुदेव और माता का नाम धारणी था। वे यहां विवक्षित नहीं हो सकते। क्योंकि वे तो अन्तकृत हो गए और प्रस्तुत सूत्र में आगामी उत्सर्पिणी में सिद्ध होने वालों का कथन है। अत: ये कौन अनगार थे-इसको जानने के स्रोत उपलब्ध नहीं है।
सत्यकी-वैशाली गणतन्त्र के अधिपति महाराज चेटक की पुत्री का नाम सुज्येष्ठा था। वह प्रव्रजित हुई और अपने उपाश्रय में कायोत्सर्ग करने लगी।
वहां एक पेढाल परिव्राजक रहता था। उसे अनेक विद्याएं सिद्ध थीं। वह अपनी विद्या को देने के लिए योग्य व्यक्ति की खोज कर रहा था। उसने सोचा-यदि किसी बह्मचारिणी स्त्री से पुत्र उत्पन्न हो तो ये विद्याएं बहुत कार्यकर हो सकती हैं। एक बार उसने साध्वी को कायोत्सर्ग में स्थित देखा। उसने मंत्र विद्या से धूमिका व्यामोह (वातावरण को धूमिल बनाकर) से साध्वी में वीर्य का निवेश किया। उसके गर्भ रहा। एक पुत्र उत्पन्न हुआ। उसका नाम सत्यकी रखा। एक बार वह साध्वी अपने पुत्र के साथ भगवान् के समसवरण में गई। उस समय वहां कालसंदीप नाम का विद्याधर आया और भगवान् से पूछा-'मुझे किससे भय है?' भगवान् ने सत्यकी की ओर इशारा करते हुए कहा-'इस सत्यकी से।' तब कालसंदीप उसके पास आकर अवज्ञा करते हुए बोला-'अरे! तू मुझे मारेगा?' यह कह कर उसे अपने पैरों में गिराया।
एक बार पेढाल परिव्राजक ने साध्वियों से सत्यकी को ले जाकर उसे विद्याएं सिखाईं। पांच जन्म तक वह रोहिणी विद्या द्वारा मारा गया। छठे जन्म में जब आयु-काल केवल छह महीनों का रहा तब उसने उसे साधना छोड़ दिया। सातवें जन्म में वह सिद्ध हुई। वह उस सत्यकी के ललाट में छेद कर शरीर में प्रवेश कर गई। देवता ने उस ललाट-विवर को तीसरी आंख के रूप में परिवर्तित कर दिया। सत्यकी ने देवता की स्थापना की। उसने कालसंदीप को मार डाला और वह विद्याधरों का राजा हो गया। तब से वह सभी तीर्थंकरों को वंदना कर नाटक दिखाता हुआ विहरण कर रहा है।
अम्मड़ परिव्राजक-एक बार श्रमण भगवान् महावीर चम्पा नगरी में समवसृत हुए। परिव्राजक विद्याधर श्रमणोपासक अम्मड़ न भगवान् से धर्म सुनकर राजगृह की ओर प्रस्थान किया। उसे जाते देख भगवान् ने कहा-'श्राविका सुलसा को कुशल समाचार कहना।' अम्मड़ ने सोचा-'पुण्यवती है सुलसा कि जिसको स्वयं भगवान् अपना कुशल समाचार भेज रहे हैं। उसमें ऐसा कौन-सा गुण है? मैं उसके सम्यक्त्व की परीक्षा करूंगा।'
अम्मड़ परिव्राजक के वेश में सुलसा के घर गया और बोला-'आयुष्मति! मुझे भोजन दो, तुम्हें धर्म होगा।'
सुलसा ने कहा-'मैं जानती हूं कि किसे देने से धर्म होता है।'
अम्मड़ आकाश में गया, पद्मासन में स्थित होकर विभिन्न लोगों को विस्मित करने लगा। लोगों ने उसे भोजन के लिए निमन्त्रण दिया। उसने निमंत्रण स्वीकार करने से इन्कार कर दिया। पूछने पर उसने कहा-'मैं सुलसा के यहां भोजन लूंगा।' लोग दौड़े-दौड़े गए और सुलसा को बधाइयां देेन लगे। उसने कहा-'मुझे पाखंडियों से क्या लेना है।' लोगों ने अम्मड़ से यह बात कही। अम्मड़ ने कहा-'यह परम सम्यग्दृष्टि है। इसके मन में व्यामोह नहीं है। वह तब लोगों को साथ ले सुलसा के घर गया। सुलसा ने उसका स्वागत किया। वह उससे प्रतिबुद्ध हुआ।
वृत्तिकार ने बताया है कि औपपातिक सूत्र (40) अम्मड़ परिव्राजक के महाविदेह में सिद्ध होने की बात बताई है। वह कोई अन्य है।
सुपार्श्वा-यह पार्श्व की परम्परा में प्रव्रजित साध्वी थी।
समवायांग सूत्र 258 में आगामी उत्सर्पिणी में होने वाले 24 तीर्थंकरों के नाम हैं। उनके अनुसार यहां उल्लिखित नामों में से छठा 'निर्ग्रन्थदारूक' और नौवा 'आर्या सुपार्श्वा' को छोड़कर शेष सात तीर्थंकर होंगे।
वृत्तिकार का अभिमत है कि इनमें से कुछ मध्यम तीर्थंकर के रूप में तथा कई केवली के रूप में होंगे।
20. पुण्ड्र (सू. 62)
विंध्याचल के समीप का भूभाग।
21. लक्षण-व्यञ्जन (सू. 62)
लक्षण-सामुद्रिकशास्त्र में उक्त मनुष्य का मान, उन्मान आदि। शरीर पर चक्र आदि के चिह्न तथा रेखाएं। ये जन्मगत होते हैं।
व्यंजन-शरीर पर होने वाले मष, तिल आदि। ये जन्म के साथ या बाद में भी उत्पन्न होते हैं।
22-24. मान-उन्मान-प्रमाण (सू. 62)
जल से भरे कुण्ड में उस पुरुष को उतारा जाता है जिसका 'मान' जानना होता है। उस पुरुष के अन्दर पैठने पर जितना जल कुंड से बाहर निकलता है, वह यदि एक द्रोण (16 सेर) प्रमाण होता है, तब उस पुरुष को मानोपपन्न कहा जाता है।
उन्मान-तराजू में तोलने पर जिस व्यक्ति का भार 'अर्द्धभार' (डेढ मन ढाई सेर) प्रमाण होता है, उस व्यक्ति को उन्मानोपपन्न कहा जाता है।
प्रमाण-जिस व्यक्ति की ऊंचाई अपने अंगुल से एक सौ आठ अंगुल होती है, उसे प्रामाणोपपन्न कहा जाता है।
25-26. भार और कुंभ (सू. 62)
भार-चार तोले का एक पल होता है। दो हजार पलों का एक 'भार' होता है। चौसठ तोले का एक सेर मानने पर तीन मन पांच सेर का एक 'भार' होगा।
भार का दूसरा अर्थ है-एक पुरुष द्बारा उठाया जाने वाला वजन।
कुंभ-बत्तीस सेर अथवा 32x64=2048 तोलों का एक कुंभ होता है।
27-28. पूर्णभद्र ...... और माणिभद्र (सू. 62)
पूर्णभद्र-दक्षिण यक्षनिकाय का इन्द्र।
माणिभद्र-उत्तर यक्षनिकाय का इन्द्र।
29-37. राजा.......सार्थवाह (सू. 62)
राजा-यहां इसके द्बारा 'महामांडलिक' शब्द अभिप्रेत है। आठ हजार राजाओं के अधिपति को महामांडलिक कहा जाता है।
ईश्वर-इसके अनेक अर्थ है-युवराज, मांडलिक-चार हजार राजाओं का अधिपति, अमात्य अथवा अणिमा आदि आठ लब्धियों से युक्त।
तलवर-कोतवाल। प्राचीन काल में राजा परितुष्ट होकर जिसे पट्टबंध से विभूषित करता था उसे तलवर कहा जाता था।
मांडलिक-मडंब का अधिपति। जिसके आसपास कोई नगर न हो उसे 'मडंब' कहते हैं।
कौटुम्बिक-कतिपय कुटुम्बों का स्वामी।
इभ्य-धनवान्। जिसके पास इतना धन हो कि उसके धन के ढेर में छिपा हुआ हाथी भी न मिले।
श्रेष्ठी-नगरसेठ। इसके मस्तक पर श्रीदेवी से अंकित सोने का एक पट्ट बंधा रहता था।
सेनापति-हाथी, अश्व, रथ और पैदल-इन चतुर्विध सेनाओं का अधिपति। इसकी नियुक्ति राजा करता था।
सार्थवाह-सथवाडों का नायक।
38. भावना (सू. 62)
पांच महाव्रत की पचीस भावनाएं हैं। इनके विवरण के लिए देखें-आयारचूला 15/43-78; अध्ययन 31/16 का 31वां टिप्पण।
39-40. फलकशय्या, काष्ठशय्या (सू. 62)
फलकशय्या-पतले और लम्बे काष्ठ से बनी शय्या।
काष्ठशय्या-मोटे और लम्बे काष्ठ से बनी शय्या।
41. लब्धापलब्धवृत्ति (सू. 62)
सम्मानपूर्वक प्राप्त भिक्षा और असम्मानपूर्वक प्राप्त भिक्षा।
42. आधाकर्मिक (सू. 62)
श्रमण के लिए बनाया गया आहार आदि।
43-48. औद्देशिक, मिश्रजात, अध्यवतर, पूतिकर्म, क्रीत, प्रामित्य (सू. 62)
देखें-दसवेआलियं 3/2 का टिप्पण।
49-50. आच्छेद्य, अनिसृष्ट (सू. 62)
आच्छेद्य-बलात् नौकर आदि से छीन कर साधु को देना।
अनिसृष्ट-जो वस्तु अनेक व्यक्तियों के अधिकार की हो और उन व्यक्तियों में से एक या अधिक व्यक्ति उस वस्तु को देना न चाहते हों, ऐसी वस्तु ग्रहण करना अनिसृष्ट दोष है।
51. अभ्याहृत (सू. 62)
देखें-दसवेआलियं 3/2 का टिप्पण।
52-56. कान्तारभक्त......प्राघूर्णभक्त (सू. 62)
कान्तारभक्त-प्राचीनकाल में मुनियों का गमनागमन सार्थवाहों के साथ-साथ होता था। कभी वे अटवी में साधु पर दया लाकर, उसके लिए भोजन बनाकर दे देते थे। इसे कान्तारभक्त कहा जाता है।
दुर्भिक्षभक्त-भयंकर दुष्काल होने पर राजा तथा अन्य धनाढ्य व्यक्ति भक्त-पान तैयार कर देते थे। वह दुर्भिक्षभक्त कहलाता था।
ग्लानभक्त-इसके तीन अर्थ है-
(1) आरोग्यशाला (अस्पताल) में दिया जाने वाला भोजन।
(2) आरोग्यशाला के बिना भी सामान्यत: रोगी को दिया जाने वाला भोजन।
(3) रोग के उपशमन के लिए दिया जाने वाला भोजन।
बार्दलिकाभक्त-आकाश में बादल छाए हुए हैं। वर्षा गिर रही है। ऐसे समय में भिक्षु भिक्षा के लिए नहीं जा सकते। यह सोचकर गृहस्थ उनके लिए विशेषत: दान का निरूपण करता है। वह बार्दलिकाभक्त कहलाता है निशीथ चर्णि में इसका अर्थ इस प्रकार है-
सात दिनों तक वर्षा पड़ने पर राजा साधुओं के निमित्त भोजन बनवाता है।
प्राघूर्णभक्त-अतिथि को दिया जाने वाला भोजन। वृत्तिकार ने प्राघूर्णक के दो अर्थ किए हैं-
(1) आगन्तुक भिक्षुक (2) गृहस्थ।
इसके आधार पर प्राघूर्णकभक्त के दो अर्थ होते हैं-
(1) आगन्तुक भिक्षुओं के निमित्त बनाया गया भोजन।
(2) भिक्षुओं के लिए बनवाकर दूसरे गृहस्थ द्वारा दिया जाने वाला भोजन।
निशीथ चूर्णि में इसका अर्थ है-राजा के मेहमान के लिए बनाया गया भोजन।
वृत्तिकार ने कांतारभक्त आदि को आधाकर्म आदि के अन्तर्गत माना है।
57. शय्यातर पिंड (सू. 62)
स्थानदाता का पिंड। इसके अन्तर्गत चारों प्रकार का आहार, वस्त्र, पात्र, कम्बल, पादप्रोंछन, सूचि, नखकर्त्तरी और कर्णशोधिनी-ये भी स्थानदाता के हों तो वे भी शय्यातर पिंड के अन्तर्गत आते हैं।
विशेष विवरण के लिए देखें-दसवेआलियं 3/5 का टिप्पण।
58. राजपिंड (सू. 62)
देखें-दसवेआलियं 3/2 का टिप्पण।
59. (सू. 63)
वृत्तिकार ने यहां मतान्तर का उल्लेख किया है। उसके अनुसार दस नक्षत्र चन्द्रमा का पश्चिम से योग करते हैं। वे ये हैं-
1. अश्विनी, 2. भरणी, 3. श्रवण, 4. अनुराधा, 5. घनिष्ठा, 6. रेवती, 7. पुष्य, 8. मृगशिर, 9. हस्त, 10. चित्रा।
60. (सू. 68)
शुक्र ग्रह समधरणीतल से नौ सौ योजन हजार ऊपर भ्रमण करता है। उसके भ्रमण-क्षेत्र को नौ वीथियों (क्षेत्र-विभागों) में विभक्त किया गया है। प्रत्येक वीथि में प्राय: तीन-तीन नक्षत्र होते हैं। भद्रबाहुसंहिता के अनुसार उनका वर्णन इस प्रकार है-
1. नागवीथी-भरणी, कृत्तिका, अश्विनी।
2. गजवीथी-मृगशिरा, रोहिणी, आर्द्रा।
3. ऐरावणपथ-पुष्य, आश्लेषा, पुनर्वसु।
4. वृषवीथी-उत्तरफाल्गुनी, पूर्वफाल्गुनी, मघा।
5. गोवीथी-रेवती, उत्तरप्रोष्ठपद, पूर्वप्रोष्ठपद।
6. जरद्गवपथ-श्रवणा, पुनर्वसु, शतभिषग्।
7. अजवीथी-विशाखा, चित्रा, स्वाति, हस्त।
8. मृगवीथी-ज्येष्ठा, मूला, अनुराधा।
9. वैश्वानरपथ-अभिजित् पूर्वाषाढा, उत्तराषाढा।
स्थानांग वृत्तिकार ने भद्रबाहुकृत आर्याछन्द के श्लोकों का उद्धरण देकर नौ वीथियों के नक्षत्रों का उल्लेख किया है।9 ये प्रकाशित भद्रबाहुसंहिता में उपलब्ध नहीं होते। यह अन्वेष्टव्य है कि वृत्तिकार ने ये श्लोक किस ग्रन्थ से उद्धृत किए हैं।
वृत्तिकार का अभिमत है कि कही-कहीं हयवीथी के स्थान पर नागवीथी और नागवीथी के स्थान पर ऐरावणपथ भी मिलता है।
इन विभिन्न वीथियों के नक्षत्रों के विषय में भी सभी एकमत नहीं हैं। वराहमिहिरकृत बृहत्संहिता तथा वाजसनेयी प्रातिसांख्य आदि ग्रंथों में नक्षत्र विषयक मतभेद स्पष्ट दृग्गोचर होता है।
शुक्र ग्रह जब इन वीथियों में विचरण करता है तब होने वाले लाभ-अलाभ की चर्चा करते हुए वृत्तिकार ने भद्रबाहुकृत दो श्लोक उद्धृत किए हैं। उनके अनुसार जब शुक्र ग्रह प्रथम तीन वीथियों में विचरण करता है तब वर्षा अधिक, धान्य सुलभ और धन की वृद्धि होती है। जब वह मध्य की तीन वीथियों में विचरण करता है तब धन-धान्य आदि मध्यम होते हैं और जब वह अन्तिम तीन वीथियों में विचरण करता है, तब लोकमानस पीड़ित होता है, अर्थ का नाश होता है।
भद्रबाहुसंहिता के पन्द्रहवें अध्याय में इसका विस्तृत विवेचन उपलब्ध होता है।
61. (सू. 69)
'नो' शब्द के कई अर्थ होते हैं-निषेध, आंशिक निषेध, साहचर्य आदि। प्रस्तुत प्रसंग में उसका अर्थ है- साहचर्य। क्रोध, मान, माया और लोभ-ये चार कषाय हैं। प्रत्येक के चार-चार भेद होते हैं-अनन्तानुबन्धी, अप्रत्याख्यान, प्रत्याख्यान और संज्वलन। इन सोलह कषायों के साहचर्य से जो कर्म उदय में आते हैं, उन्हें नोकषाय कहा जाता हैं। प्रस्तुत सूत्र में वे निर्दिष्ट हैं। जैसे बुध ग्रह स्वयं कुछ भी फल नहीं देता है, किन्तु दूसरें ग्रहों के साथ रहकर अपना फल देता है, इसी प्रकार ये नोकषाय भी मूल कषायों के साथ रहकर फल देते हैं।
जो कर्म नोकषाय के रूप में अनुभूत होते हैं वे नोकषायवेदनीय कहलाते हैं, वे नौ हैं-
(1) स्त्रीवेद-शरीर में पित्त के प्रकोप से मीठा खाने की अभिलाषा उत्पन्न होती है। उसी प्रकार इस कर्म के उदय से स्त्री की पुरुष के प्रति अभिलाषा होती है।
(2) पुरुषवेद-शरीर में श्लेष्म के प्रकोप से खट्टा खाने की अभिलाषा उत्पन्न होती है। उसी प्रकार इस कर्म के उदय से पुरुष की स्त्री के प्रति अभिलाषा होती है।
(3) नपुंसकवेद-शरीर में पित्त और श्लेष्म-दोनों के प्रकोप से भुने हुए पदार्थों को खाने की इच्छा उत्पन्न होती है। उसी प्रकार इस कर्म के उदय से नपुंसक व्यक्ति के मन में स्त्री और पुरुष के प्रति अभिलाषा होती है।
(4) हास्य-इस कर्म के उदय से सनिमित्त या अनिमित्त हास्य उत्पन्न होता है।
(5) रति-इस कर्म के उदय से पदार्थों के प्रति रुचि उत्पन्न होती है।
(6) अरति-इस कर्म के उदय से पदार्थों के प्रति अरुचि उत्पन्न होती है।
(7) भय-इस कर्म के उदय से सात प्रकार का भय उत्पन्न होता है।
(8) शोक-इस कर्म के उदय से आक्रन्दन आदि शोक उत्पन्न होता है।
(9) जुगुप्सा-इस कर्म के उदय से जीव में घृणा के भाव उत्पन्न होते हैं।
तत्त्वार्थ 8/9 में 'नोकषाय' के स्थान पर 'अकषाय' शब्द का प्रयोग है। यहां 'अ' निषेध अर्थ में नहीं किन्तु ईषद् अर्थ में प्रयुक्त है। अकषायवेदनीय के नौ प्रकारों का वर्णन इस प्रकार है-
(1) हास्य-इसके उदय से हास्य की प्रवृत्ति होती है।
(2) रति-इसके उदय से देश आदि को देखने की उत्सुकता उत्पन्न होती है।
(3) अरति-इसके उदय से अनौत्सुक्य उत्पन्न होता है।
(4) भय-इसके उदय से उद्वेग उत्पन्न होता है। उद्वेग का अर्थ है भय। वह सात प्रकार का होता है।
(5) शोक-इसका परिणाम चिन्ता होता है।
(6) जुगुप्सा-इसके उदय से व्यक्ति अपने दोषों को ढांकता है।
(7) स्त्रीवेद-इसके उदय से मृदुता, अस्पष्टता, क्लीवता, कामावेश, नेत्रविभ्रम, आस्फालन और पुंस्कामिता आदि स्त्रीभावों की उत्पत्ति होती है।
(8) पुंवेद-इसके उदय से पुंस्त्वभावों की उत्पत्ति होती है।
(9) नपुंसकवेद-इसके उदय से नपुंसकभावों की उत्पत्ति होती है।
♦
आमुख
इसमें एक सौ अठहत्तर सूत्र हैं। इन सूत्रों में विषयों की बहुविधता है। सूत्र (93) में दस प्रकार के शस्त्रों का उल्लेख है। अग्नि, विष, नमक, स्नेह, क्षार तथा अम्लता-ये छह द्रव्य शस्त्र हैं तथा मन की दुष्प्रवृत्ति, वचन की दुष्प्रवृत्ति, काया की दुष्प्रवृत्ति तथा मन की आसक्ति-ये चार भावशास्त्र हैं।
इसके पन्द्रहवें सूत्र में प्रवज्या के दस प्रकार बतलाए हैं। वास्तव में ये सब प्रव्रज्या के कारण हैं। प्रव्रज्या ग्रहण के अनेक कारण हो सकते हैं। उनमें से यहां दस कारणों का संकलन किया गया है। आगमकार ने उदाहरणों का कोई उल्लेख नहीं किया है। टीकाकार ने उदाहरणों का नामोल्लेख मात्र किया है। हमने अन्यान्य स्रोतों से उन उदाहरणों को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया है, देखें-टिप्पण संख्या 6।
इसके सत्तरहवें सूत्र में वैयापृत्त्य या वैयावृत्त्य का उल्लेख है। वैयावृत्त्य का अर्थ है-सेवा करना और वैयापृत्त्य का अर्थ है-कार्य में व्यापृत करना। सेवा संगठन का अटूट सूत्र है। सेवा दो प्रकार की होती है-शारीरिक और चैतसिक। शारीरिक अस्वस्थता को सरलता से मिटाया जा सकता है, किन्तु चैतसिक अस्वस्था को मिटाने के लिए धृति और अन्य उपाय की आवश्यकता होती है। इस सूत्र में दोनों का सुन्दर वर्णन है, देखें-टिप्पण संख्या 8।
सूत्र (96) में वचन के अनुयोग के दस प्रकार बतलाए हैं। इनसे शब्दों के अर्थों को समझने का विज्ञान प्राप्त होता है। एक शब्द के अनेक अर्थ होते हैं। उनको समझने के लिए वचन के अनुयोग का ज्ञान होना अत्यन्त आवश्यक है, देखें-टिप्पण संख्या 36।
भारतीय संस्कृति में दान की परम्परा बहुत प्राचीन है। दान देने के अनेक कारण बनते हैं। कुछ व्यक्ति भय से दान देते हैं, कुछ ख्याति के लिए और कुछ दया से प्रेरित होकर। प्रस्तुत सूत्र (97) में दस दानों का निरूपण तत्कालीन समाज में प्रचलित प्रेरणाओं का इतिहास प्रस्तुत करता है, देखें-टिप्पण 37।
सूत्र (103) में भगवान महावीर के दस स्वप्नों का सुन्दर वर्णन है।
इस स्थान में यत्र-तत्र विज्ञान सम्बन्धी तथ्यों का भी उद्घाटन हुआ है। जैन परम्परा में आहारसंज्ञा, भयसंज्ञा आदि दस संज्ञाएं रही हैं। संज्ञा के दो अर्थ होते हैं-संवेगात्मक ज्ञान या स्मृति तथा मनोविज्ञान। इन दस संज्ञाओं में आठ संज्ञाएं संवेगात्मक हैं और दो संज्ञाएं-लोकसंज्ञा और ओघसंज्ञा ज्ञानात्मक हैं।
आज का विज्ञान छठी इन्द्रिय की कल्पना करता है। उसकी तुलना ओघसंज्ञा से की जा सकती है। विस्तार के लिए देखें-टिप्पण 44।
इस स्थान में विभिन्न आगमों का विवरण प्राप्त होता है। जो आज अप्राप्त है। सूत्र (110) में दस दशाओं का कथन है, ऐसे दस आगमों का कथन है जिनमें दस-दस अध्ययन हैं। प्रथम छह दशाओं का विवरण आज भी प्राप्त है किन्तु अन्तिम चार-बंधदशा, द्विगृद्धिदशा, दीर्घदशा और संक्षेपिकदशा का कोई भी विवरण प्राप्त नहीं है। वृत्तिकार शीलांकसूरि भी 'अस्माकं अप्रतीताः' इतना कहकर विराम ले लेते हैं। इसका अभिप्राय यही है कि विक्रम की बारहवीं शती तक आते-आते ये चार ग्रन्थ अविदित हो गए थे।
सूत्र (116) में प्रश्नव्याकरण सूत्र के दस अध्ययनों का उल्लेख है। इनके आधार पर समुचे सूत्र के विषयों की परिकल्पना की जा सकती है। वर्तमान में उपलब्ध प्रश्नव्याकरण इससे सर्वथा भिन्न है। इसके रूप का निर्णय कब हुआ, किसने किया, यह ज्ञात नहीं है। इतना निश्चित है कि यह अर्वाचीन कृति है और नामसाम्य के कारण इनका समावेश आगम सूची में कर लिया गया।
इसी प्रकार आगम ग्रन्थों की विशेष जानकारी के लिए टिप्पण 45 से 55 द्रष्टव्य हैं।
कुछेक सूत्रों में सामाजिक विधि-विधानों का भी सुन्दर निरूपण हुआ है। सूत्र (137) में दस प्रकार के पुत्रों का उल्लेख है। इनकी व्याख्याएं विभिन्न प्रकार की सामाजिक विधियों की ओर संकेत करती हैं। 'क्षेत्रज' पुत्र की व्याख्या में बताया गया है कि किसी स्त्री का पति मर गया है, अथवा वह नपुंसक या सन्तानावरोधक व्याधि से ग्रस्त है तो कुल के मुख्यों की आज्ञा से उस स्त्री में, नियोग विधि से, सन्तान उत्पन्न करना भी वैध माना जाता था। इस विधि से उत्पन्न सन्तान को 'क्षेत्रज पुत्र' कहा जाता है। मनुस्मृति में बारह प्रकार के पुत्रों का उल्लेख हुआ है। विशेष विवरण के लिए देखें टिप्पण 58।
सूत्र (135) में दस प्रकार के धर्मों का उल्लेख है। 'धर्म' आज चर्चा का विषय बन चुका है। इस सूत्र में धर्म और कर्त्तव्य का पृथक् निर्देश बहुत सुन्दर ढंग से हुआ है।
सूत्र (160) में दसों आश्चर्यों का अर्थ है-कभी-कभी घटित होने वाली घटना। इनमें से 1, 2 4 और 6 भगवान महावीर के समय में और शेष भिन्न-भिन्न तीर्थंकरों के समय में हुए हैं। इन दसों आश्चर्यों की पृष्टभूमि में अनेक ऐतिहासिक तथ्य गर्भित हैं। इनमें दूसरा आश्चर्य है-भगवान महावीर का गर्भापहरण। इसके संदर्भ में अनेक तथ्यों की जानकारी प्राप्त होती है। विशेष विवरण के लिए देखें-टिप्पण61।
इस स्थान में भी पूर्ववत् विषयों की बहुविधता है। मुख्य रूप से इसमें न्याय शास्त्र के अनेक स्थल, गणित शास्त्र को मुख्य भेदों का उल्लेख, वचनानुयोग के प्रकार तथा गणितानुयोग और द्रव्यानुयोग के अनेक सूत्र संकलित हैं। दसवां स्थान होने के कारण इसमें प्रत्येक विषय का कुछ विस्तार से वर्णन हुआ है। इसी प्रकार जीव विज्ञान से सम्बन्धित दस प्रकार के सूक्ष्मों का अध्ययन अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। शब्द विज्ञान के विषय में दस प्रकार के शब्द, दस प्रकार के अतीत के इन्द्रिय-विषय, दस प्रकार के वर्तमान के इन्द्रिय-विषय तथा दस प्रकार के अनागत इन्द्रिय-विषय-ये चारों सूत्र बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं। ये इस बात की ओर संकेत करते हैं कि जो भी शब्द बोला जाता है उसकी तरंगे आकाशिक रिकार्ड में अंकित हो जाती है। इसके आधार पर भविष्य में उन तरंगों के माध्यम से उच्चारित शब्दों का संकलन किया जा सकता है।
दसमं ठाणं : दसवां स्थान
मूल
लोकट्ठिति-पदं
1. दसविधा लोगट्ठिती पण्णत्ता, तं जहा- 1. जण्णं जीवा उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव-तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चा-यंति-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 2. जण्णं जीवाणं सया समितं पावे कम्मे कज्जति-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 3. जण्णं जीवाणं सया समितं मोहणिज्जे पावे कम्मे कज्जति- एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 4. ण एवं भूतं वा भव्वं वा भविस्सति वा जं जीवा अजीवा भविस्संति, अजीवा वा जीवा भविस्संति- एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 5. ण एवं भूतं वा भव्वं वा भविस्सति वा जं तसा पाणा वोच्छिज्जिस्संति थावरा पाणा भविस्संति थावरा पाणा वोच्छि-ज्जिस्संति तसा पाणा भविस्संति- एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 6. ण एवं भूतं वा भव्वं वा भविस्सति वा जं लोगे अलोगे भविस्सति, अलोगे वा लोगे भविस्सति-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 7. ण एवं भूतं वा भव्वं भविस्सति वा जं लोए अलोए पविस्सति, अलोए वा लोए पविस्सति-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 8. जाव ताव लोगे ताव ताव जीवा, जाव ताव जीवा ताव ताव लोए-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 9. जाव ताव जीवाण य पोग्गलाण य गतिपरियाए ताव ताव लोए, जाव ताव लोगे ताव ताव जीवाण य पोग्गलाण य गति-परियाए-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता। 10. सव्वेसु वि णं लोगंतेसु अबद्ध पासपुट्ठा पोग्गला लुक्खत्ताए कज्जंति, जेणं जीवा य पोग्गला य णो संचायंति बहिया लोगंता गमणयाए-एवंप्पेगा लोगट्ठिती पण्णत्ता।
हिन्दी अनुवाद
लोकस्थिति-पद
1. लोकस्थिति दस प्रकार की है- 1. जीव बार-बार मरते हैं और वहीं लोक में बार-बार प्रत्युत्पन्न होते हैं-यह एक लोकस्थिति है। 2. जीवों को सदा, प्रतिक्षण पापकर्म (ज्ञानावरण आदि) का बंध होता है-यह एक लोकस्थिति है। 3. जीवों के सदा, प्रतिक्षण मोहनीय पापकर्म का बंध होता है- यह एक लोक-स्थिति है। 4. न ऐसा कभी हुआ है, न ऐसा हो रहा है और न ऐसा कभी होगा कि जीव अजीव हो जाए और अजीव जीव हो जाए -यह एक लोकस्थिति है। 5. न ऐसा कभी हुआ है, न ऐसा हो रहा है और न ऐसा कभी होगा कि त्रस जीवों का व्यवच्छेद हो जाए और सब जीव स्थावर हो जाएं, स्थावर जीवों का व्यवच्छेद हो जाए और सब जीव त्रस हो जाएं -यह एक लोकस्थिति है। 6. न ऐसा कभी हुआ है, न ऐसा हो रहा है और न ऐसा कभी होगा कि लोक अलोक हो जाए और अलोक लोक हो जाए-यह एक लोकस्थिति है। 7. न ऐसा कभी हुआ है, न ऐसा हो रहा है और न ऐसा कभी होगा कि लोक अलोक में प्रविष्ट हो जाए और अलोक लोक में प्रविष्ट हो जाए-यह एक लोक-स्थिति है। 8. जहां लोक है वहां जीव है और जहां जीव है वहां लोक है-यह एक लोकस्थिति है। 9. जहां जीव और पुद्गलों का गतिपर्याय है वहां लोक है और जहां लोक है वहां जीव और पुद्गलों का गतिपयार्य है -यह एक लोकस्थिति है। 10. समस्त लोकान्तों के पुद्गल दूसरे रूक्ष पुद्गलों के द्वारा अबद्धपार्श्वस्पृष्ट (अबद्ध और अस्पृष्ट) होने पर भी लोकान्त के स्वभाव से रूक्ष हो जाते हैं, जिससे और पुद्गल लोकान्त से बाहर जाने में समर्थ नहीं होते-यह एक लोकस्थिति है।
इंदियत्थ-पदं
2. दसविहे सद्दे पण्णत्ते, तं जहा-
इन्द्रियार्थ-पद
2. शब्द के दस प्रकार हैं-
संगह-सिलोगो
1. णीहारि पिंडिमे लुक्खे, भिण्णे जज्जरिते इ य। दीहे रहस्से पुहत्ते य, काकणी खिंखिणिस्सरे॥
संग्रह-श्लोक
1. निर्हारी-घोषवान् शब्द, जैसे-घण्टा का। 2. पिण्डिम-घोषवर्जित शब्द, जैसे-नगाड़े का। 3. रूक्ष-जैसे-कौवे का। 4. भिन्न-वस्तु के टूटने से होने वाला शब्द। 5. जर्जरित-जैसे-तार वाले बाजे का शब्द। 6. दीर्घ1-जो दूर तक सुनाई दे, जैसे-मेघ का शब्द। 7. ह्रस्व2-सूक्ष्म शब्द, जैसे-वीणा का। 8. पृथक्त्व-अनेक बाजों का संयुक्त शब्द। 9. काकणी-काकली, सूक्ष्मकण्ठों की गीतध्वनि। 10. किंकिणी स्वर-घूंघरों की ध्वनि।
3. दस इंदियत्था तीता पण्णत्ता, तं जहा- देसेण वि एगे सद्दाइं सुणिंसु। सव्वेण वि एगे सद्दाइं सुणिंसु। देसेण वि एगे रूवाइं पासिंसु। सव्वेण वि एगे रूवाइं पासिंसु। देसेण वि एगे गंधाइं जिंघिंसु। सव्वेण वि एगे गंधाइं जिंघिंसु। देसेण वि एगे रसाइं आसादेंसु। सव्वेण वि एगे रसाइं आसादेंसु। देसेण वि एगे फासाइं पडिसंवेदेंसु। सव्वेण वि एगे फासाइं पडिसंवेदेंसु।
3. इन्द्रियों के अतीतकालीन नियम दस हैं- 1. किसी ने शरीर के एक भाग से भी शब्द सुने थे। 2. किसी ने समस्त शरीर से भी शब्द सुने थे। 3. किसी ने शरीर के एक भाग से भी रूप देखे थे। 4. किसी ने समस्त शरीर से भी रूप देखे थे। 5. किसी ने समस्त शरीर से भी गंध सूंघे थे। 6. किसी ने समस्त शरीर से भी गंध सूंघे थे। 7. किसी ने शरीर के एक भाग से भी रस चखे थे। 8. किसी ने समस्त शरीर से भी रस चखे थे। 9. किसी ने शरीर के एक भाग से भी स्पर्शों का संवेदन किया था। 10. किसी ने समस्त शरीर से भी स्पर्शों का संवेदन किया था।
4. दस इंदियत्था पडुप्पण्णा पण्णत्ता, तं जहा- देसेण वि एगे सद्दाइं सुणेंति। सव्वेण वि एगे सद्दाइं सुणेंति। देसेण वि एगे रूवाइं पासंति। सव्वेण वि एगे रूवाइं पासंति। देसेण वि एगे गंधाइं जिघंति। सव्वेण वि एगे गंधाइं जिघंति। देसेण वि एगे रसाइं आसादेंति। सव्वेण वि एगे रसाइं आसादेंति। देसेण वि एगे फासाइं पडिसंवेदेंति। सव्वेण वि एगे फासाइं पडिसंवेदेंति।
4. इन्द्रियों के वर्तमानकालीन विषय दस है- 1. कोई शरीर के एक भाग से भी शब्द सुनता है। 2. कोई समस्त शरीर से भी शब्द सुनता है। 3. कोई शरीर के एक भाग से भी रूप देखता है। 4. कोई समस्त शरीर से भी रूप देखता है। 5. कोई शरीर के एक भाग से भी गंध सूंघता है। 6. कोई समम्त शरीर से भी गंध सूंघता है। 7. कोई शरीर के एक भाग से भी रस चखता है। 8. कोई समस्त शरीर से भी रस चखता है। 9. कोई शरीर के एक भाग से भी स्पर्शों का संवेदन करता है। 10. कोई समस्त शरीर से भी स्पर्शों का संवेदन करता है।
5. दस इंदियत्था अणागता पण्णत्ता, तं जहा- देसेण वि एगे सद्दाइं सुणिस्संति। सव्वेण वि एगे सद्दाइं सुणिस्संति। देसेण वि एगे रूवाइं पासिस्संति। सव्वेण वि एगे रूवाइं पास्सिसंति। देसेण वि एगे गंधाइं जिघिस्संति। सव्वेण वि एगे गंधाइं जिघिस्संति। देसेण वि एगे रसाइं आसादेस्संति। सव्वेण वि एगे रसाइं आसादेस्संति। देसेण वि एगे फासाइं पडिसंवेद-संति। सव्वेण वि एगे फासाइं पडिसंवेद-स्संति।
5. इन्द्रियों के भविष्यत्कालीन नियम दस हैं- 1. कोई शरीर के एक भाग से भी शब्द सुनेगा। 2. कोई समस्त शरीर से भी शब्द सुनेगा। 3. कोई शरीर के एक भाग से भी रूप देखेगा। 4. कोई समस्त शरीर से भी रूप देखेगा। 5. कोई शरीर के एक भाग से भी गंध सूंघेगा। 6. कोई समस्त शरीर से भी गंध सूंघेगा। 7. कोई शरीर के एक भाग से भी रस चखेगा। 8. कोई समस्त शरीर से भी रस चखेगा। 9. कोई शरीर के एक भाग से भी स्पर्शों का संवेदन करता है। 10. कोई समस्त शरीर से भी स्पर्शों का संवेदन करता है।
अच्छिण्ण-पोग्गल-चलण-पदं
6. दसहिं ठाणेहिं अच्छिण्णे पोग्गले चलेज्जा, तं जहा- आहारिज्जमाणे वा चलेज्जा। परिणामेज्जमाणे वा चलेज्जा। उस्ससिज्जमाणे वा चलेज्जा। णिस्ससिज्जमाणे वा चलेज्जा। वेदेज्जमाणे वा चलेज्जा। णिज्जरिज्जमाणे वा चलेज्जा। विउव्विज्जमाणे वा चलेज्जा। परियारिज्जमाणे वा चलेज्जा। जक्खाइट्ठे वा चलेज्जा। वातपरिगए वा चलेज्जा।
अच्छिन्न-पुद्गल-चलन-पद
6. दस स्थानों से अच्छिन्न (स्कंध से संलग्न) पुद्गल चलित होता है3- 1. आहार के रूप में लिया जाता हुआ पुद्गल चलित होता है। 2. आहार के रूप में परिणत किया जाता हुआ पुद्गल चलित होता है। 3. उच्छ्वास के रूप में लिया जाता हुआ पुद्गल चलित होता है। 4. निश्वास के रूप में लिया जाता हुआ पुद्गल चलित होता है। 5. वेद्यमान पुद्गल चलित होता है। 6. निर्जीर्यमान पुद्गल चलित होता है। 7. वैक्रिय शरीर के रूप में परिणममान पुद्गल चलित होता है। 8. परिचारणा (संभोग) के समय पुद्गल चलित होता है। 9. शरीर में यक्ष के प्रविष्ट होने पर पुद्गल चलित होता है। 10. देहगत वायु का सामान्य वायु की प्रेरणा से पुद्गल चलित होता है।
कोधुप्पत्ति-पदं
7. दसहिं ठाणेहिं कोधुप्पत्ती सिया, तं जहा- मणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं अवहरिंसु। अमणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं उवहरिंसु। मणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं अवहरइ। अमणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं उवहरति। मणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं अवहरिस्सति। अमणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं उवहरिस्सति। मणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं अवहरिंसु वा अवहरइ वा अवहरिस्सति वा। अमणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं उवहरिंसु वा उवहरति वा उवहरिस्सति वा। मणुण्णामणुण्णाइं मे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधाइं अवहरिंसु वा अवहरति वा अवहरिस्सति वा, उवहरिंसु वा उवहरति वा उवहरिस्सति वा। अहं च णं आयरिय-उवज्झायाणं सम्मं वट्टामि, ममं च णं आयरिय-उवज्झाया मिच्छं विप्पडिवण्णा।
क्रोधोत्पत्ति-पद
7. दस कारणों से क्रोध की उत्पत्ति होती है- 1. अमुक व्यक्ति ने मेरे मनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का अपहरण किए थे। 2. अमुक व्यक्ति ने अमनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध मुझे उपहृत किए थे। 3. अमुक व्यक्ति मेरे मनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का अपहरण करता है। 4. अमुक व्यक्ति अमनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध मुझे उपहृत करता है। 5. अमुक व्यक्ति मेरे मनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का अपहरण करेगा। 6. अमुक व्यक्ति अमनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध मुझे उपहृत करेगा। 7. अमुक व्यक्ति ने मेरे मनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का अपहरण किया था, करता है और करेगा। 8. अमुक व्यक्ति ने अमनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध मुझे उपहृत किए थे, करता है और करेगा। 9. अमुक व्यक्ति ने मेरे मनोज्ञ तथा अमनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप और गंध का अपहरण किया था, करता है और करेगा तथा उपहृत किए थे, करता है और करेगा। 10. मैं आचार्य और उपाध्याय के प्रति सम्यग् वर्तन (अनुकूल व्यवहार) करता हूं, परन्तु आचार्य और उपाध्याय मेरे साथ मिथ्यावर्तन (प्रतिकूल व्यवहार) करते हैं।
संजम-असंजम-पदं
8. दसविधे संजमे, पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइयसंजमे, आउकाइयसंजमे, तेउकाइयसंजमे, वाउकाइयसंजमे, वणस्सतिकाइयसंजमे, बेइंदियसंजमे, तेइंदियसंजमे, चउरिंदियसंजमे, पंचिंदियसंजमे, अजीवकायसंजमे।
संयम-असंयम-पद
8. संयम के दस प्रकार हैं- 1. पृथ्वीकायिक संयम, 2. अप्कायिक संयम, 3. तेजस्कायिक संयम, 4. वायुकायिक संयम, 5. वनस्पतिकायिक संयम, 6. द्वीन्द्रिय संयम, 7. त्रीन्द्रिय संयम, 8. चतुरिन्द्रिय संयम, 9. पञ्चेन्द्रिय संयम, 10. अजीवकाय संयम।
9. दसविधे असंजमे पण्णत्ते, तं जहा- पुढविकाइयअसंजमे, आउकाइयअसंजमे, तेउकाइयअसंजमे, वाउकाइयअसंजमे, वणस्सतिकाइयअसंजमे, बेइंदियअसंजमे, तेइंदियअसंजमे, चउरिंदियअसंजमे, पंचिंदियअसंजमे, अजीवकायअसंजमे।
9. असंयम के दस प्रकार हैं- 1. पृथ्वीकायिक असंयम, 2. अप्कायिक असंयम, 3. तेजस्कायिक असंयम, 4. वायुकायिक असंयम, 5. वनस्पतिकायिक असंयम, 6. द्वीन्द्रिय असंयम, 7. त्रीन्द्रिय असंयम, 8. चतुरिन्द्रिय असंयम, 9. पञ्चेन्द्रिय असंयम, 10. अजीवकाय असंयम।
संवर-असंवर-पदं
10. दसविधे संवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियसंवरे, चक्खिंदियसंवरे, धाणिंदियसंवरे, जिब्भिंदियसंवरे, फासिंदियसंवरे, मणसंवरे, वयसंवरे, कायसंवरे, उवकरणसंवरे, सूचीकुसग्गसंवरे।
संवर-असंवर-पद
10. संवर के दस प्रकार हैं- 1. श्रोत्र-इन्द्रिय संवर, 2. चक्षु-इन्द्रिय संवर, 3. घ्राण-इन्द्रिय संवर, 4. रसन-इन्द्रिय संवर, 5. स्पर्शन-इन्द्रिय संवर, 6. मन संवर, 7. वचन संवर, 8. काय संवर, 9. उपकरण संवर4, 10. शूचीकुशाग्र संवर।
11. दसविधे असंवरे पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियअसंवरे, चक्खिंदियसंवरे, घाणिंदियअसंवरे, जिब्भिंदियअसंवरे, फासिंदियअसंवरे, मणअसंवरे, वयअसंवरे, कायअसंवरे, उवरणअसंवरे, सूचीकुसग्गअसंवरे।
11. असंवर के दस प्रकार हैं- 1. श्रोत्र-इन्द्रिय असंवर, 2. चक्षु-इन्द्रिय असंवर, 3. घ्राण-इन्द्रिय असंवर, 4. रसन-इन्द्रिय असंवर, 5. स्पर्शन-इन्द्रिय असंवर, 6. मन असंवर, 7. वचन असंवर, 8. काय असंवर, 9. उपकरण असंवर, 10. शूचीकुशाग्र असंवर5।
अहमंत-पदं
12. दसहिं ठाणेहिं अहमंतीति थंभिज्जा तं जहा- जातिमएण वा, कुलमएण वा, बलमएण वा, रूवमएण वा, तवमएण वा, सुतमएण वा, लाभमएण वा, इस्सरियमएण वा, णागम्सुवण्णा वा मे अंतियं हव्व-मागच्छंति, पुरिसधम्मातो वा मे उत्तरिए आहोधिए णाणदंसणे समुप्पण्णे।
अहमन्त-पद
12. दस स्थानों से व्यक्ति अपने-आप को अन्त (चरणकोटि का) मानकर स्तब्ध होता है- 1. जाति के मद से, 2. कुल के मद से, 3. बल के मद से, 4. रूप के मद से, 5. तप के मद से, 6. श्रुत के मद से, 7. लाभ के मद से, 8. ऐश्वर्य के मद से, 9. नागकुमार अथवा सुवर्णकुमार मेरे पास दौड़े-दौड़े आते हैं। 10. साधारण पुरुषों के ज्ञान-दर्शन से अधिक अवधिज्ञान और अवधिदर्शन मुझे प्राप्त हुए हैं।
समाधि-असमाधि-पदं
13. दसविधा समाधी पण्णत्ता, तं जहा- पाणातिवायवेरमणे, मुसावायवेरमणे, अदिण्णादाणवेरमणे, मेहुणवेरमणे, परिग्गहवेरमणे, इरियासमिती, भासासमिती, एसणासमिती, आयाण-भंड-मत्त-णिक्खेवणासमिति, उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाणग-जल्ल-पारिट्ठावणियासमिती।
समाधि-असमाधि-पद
13. समाधि के दस प्रकार हैं- 1. प्राणातिपात विरमण, 2. मृषावाद-विरमण, 3. अदत्तादान-विरमण, 4. मैथुन-विरमण, 5. परिग्रह-विरमण, 6. ईर्यासमिति, 7. भाषासमिति 8. एषणासमिति, 9. आदान-भण्ड-अमत्र-निक्षेप-समिति, 10. उच्चार-प्रस्रवण-श्लेष्म-सिंघाण-जल्ल-पारिष्ठापनिका-समिति। 14. असमाधि के दस प्रकार है-
14. दसविधा असमाधी पण्णत्ता, तं जहा- पाणातिवाते, मुसावाते, अदिण्णादाणे मेहुणे, परिग्गहे इरियाऽसमिती, भासाऽसमिती, एसणाऽसमिती, आयाण-भंड-मत्त-णिक्खेवणाऽ समिति, उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाणग-जल्ल-पारिट्ठावणियाऽसमिती।
14. असमाधि के दस प्रकार है- 1. प्राणातिपात का अविरमण, 2. मृषावाद का अविरमण, 3. अदत्तादान का अविरमण, 4. मैथुन का अविरमण, 5. परिग्रह का अविरमण, 6. ईर्या की असमिति-असम्यक् प्रवृत्ति, 7. भाषा की असमिति 8. एषणा की असमिति, 9. आदान-भण्ड-अमत्र-निक्षेप की असमिति, 10. उच्चार-प्रस्रवण-श्लेष्म-सिंघाण-जल्ल- पारिष्ठापनिका की असमिति।
पव्वज्जा-पदं
15. दसविधा पवज्जा पण्णत्ता, तं जहा-
प्रव्रज्या-पद
15. प्रव्रज्या के दस प्रकार हैं6-
संगहणी-गाहा
1. छंद रोसा परिजुण्णा, सुविणा पवडिस्सुता चेव। सारणिया रोगिणिया, अणाढिता देवसण्णत्ती॥ वच्छाणुबंधिया।
संग्रहणी-गाथा
1. छन्दा-अपनी या दूसरों की इच्छा से ली जाने वाली। 2. रोषा-क्रोध से ली जीने वाली। 3. परिद्यूना-दरिद्रता से ली जाने वाली। 4. स्वप्ना-स्वप्न के निमित्त से ली जाने वाली या स्वप्न में ली जाने वाली। 5. प्रतिश्रुता-पहले की हुई प्रतिज्ञा के कारण ली जाने वाली। 6. स्मारणिका-जन्मान्तरों की स्मृति होने पर ली जाने वाली। 7. रोगिणिका-रोग का निमित्त मिलने पर ली जाने वाली। 8. अनादृता-अनादर होने पर ली जाने वाली। 9. देवसंज्ञप्ति-देव के द्वारा प्रतिबुद्ध होकर ली जाने वाली। 10. वत्सानुबन्धिका-दीक्षित होते हुए पुत्र के निमित्त से ली जाने वाली।
समणधम्मं-पदं
16. दसविधे समणधम्मे पण्णत्ते, तं जहा- खंती, मुत्ती, अज्जवे, मद्दवे, लाघवे, सच्चे, संजमे, तवे, चियाए, बंभचेरवासे।
श्रमणधर्म-पद
16. श्रमण-धर्म के दस प्रकार हैं7- 1. क्षान्ति, 2. मुक्ति-निर्लोभता, अनासक्ति। 3. आर्जव, 4. मार्दव, 5. लाघव, 6. सत्य, 7. संयम, 8. तप, 9. त्याग-अपने साम्भोगिक साधुओं को भोजन आदि का दान, 10. ब्रह्मचर्यवास।
वेयावच्च-पदं
17. दसविधे वेयावच्चे पण्णत्ते, तं जहा- आयरियवेयावच्चे, उवज्झायवेया-वच्चे, थेरवेयावच्चे, तवस्सिवेयावच्चे, गिलाणवेयावच्चे, सेहवेयावच्चे, कुलवेयावच्चे, गणवेयावच्चे, संघवेयावच्चे, साहम्मियवेयावच्चे।
वैयावृत्त्य-पद
17. वैयावृत्त्य के दस प्रकार हैं8 - 1. आचार्य का वैयावृत्त्य। 2. उपाध्याय का वैयावृत्त्य। 3. स्थविर का वैयावृत्त्य। 4. तपस्वी का वैयावृत्त्य। 5. ग्लान का वैयावृत्त्य। 6. शैक्ष का वैयावृत्त्य। 7. कुल का वैयावृत्त्य। 8. गण का वैयावृत्त्य। 9. संघ का वैयावृत्त्य। 10. साधर्मिक का वैयावृत्त्य।
परिणाम-पदं
18. दसविधे जीवपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- गतिपरिणामे, इंदियपरिणामे, कसायपरिणामे, लेसापरिणामे, जोगपरिणामे, उवओगपरिणामे, णाणपरिणामे, दंसणपरिणामे, चरित्तपरिणामे, वेयपरिणामे।
परिणाम-पद
18. जीव-परिणाम के दस प्रकार हैं9- 1. गतिपरिणाम, 2. इन्द्रियपरिणाम, 3. कषायपरिणाम, 4. लेश्यापरिणाम, 5. योगपरिणाम,, 6. उपयोगपरिणाम, 7. ज्ञानपरिणाम, 8. दर्शनपरिणाम, 9. चारित्रपरिणाम, 10. वेदपरिणाम।
19. दसविधे अजीवपरिणामे पण्णत्ते, तं जहा- बंधणपरिणामे, गतिपरिणामे, संठाणपरिणामे, भेदपरिणामे, वण्णपरिणामे, रसपरिणामे, गंधपरिणामे, फासपरिणामे, अगुरुलहुपरिणामे, सद्दपरिणामे।
19. अजीव-परिणाम के दस प्रकार हैं10- 1. बन्धनपरिणाम-संहत होना। 2. गति-परिणाम, 3. संस्थानपरिणाम। 4. भेद-परिणाम-टूटना। 5. वर्णपरिणाम, 6. रस-परिणाम, 7. गंधपरिणाम, 8. स्पर्शपरिणाम, 9. अगुरुलघुपरिणाम, 10. शब्दपरिणाम।
असज्झाइय-पदं
20. दसविधे अंतलिक्खए असज्झाइए पण्णत्ते, तं जहा- उक्कावाते, दिसिदाघे, गज्जिते, विज्जुते, विग्घाते, जुवए, जक्खालित्ते, धूमिया, महिया रयुग्घाते।
अस्वाध्यायिक-पद
20. अन्तरिक्ष-सम्बन्धी अस्वाध्याय के दस प्रकार हैं11- 1. उल्कापात, 2. दिग्दाह, 3. गर्जन, 4. विद्युत्, 5. निर्घात-क्रौंधना। 6. यूपक, 7. यक्षादीप्त, 8. धूमिका, 9. महिका, 10. रजउद्घात।
21. दसविधे ओरालिए असज्झाइए पण्णत्ते, तं जहा- अट्ठि, मंसे, सोणिते, असुइसामंते, सुसाणसामंते, चंदोवराए, सुरोवराए, पडणे, रायवुग्गहे, उवस्सयस्स अंतो ओरालिए सरीरगे।
21. औदारिक अस्वाध्याय के दस प्रकार हैं- 1. अस्थि, 2. मांस, 3. रक्त, 4. अशुचि के पास, 5. श्मशान के पास, 6. चन्द्र-ग्रहण, 7. सूर्य-ग्रहण, 8. पतन-प्रमुख व्यक्ति का मरण। 9. राज्य-विप्लव, 10. उपाश्रय के भीतर सौ हाथ तक कोई औदारिक कलेवर के होने पर।
संजम-असंजमं-पदं
22. पचिंदिया णं जीवा असमारभ-माणस्स दसविधो संजमे कज्जति, तं जहा- सोतामयाओ सोक्खाओ अववरोवेत्ता भवति। सोतामएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति। चक्खुमयाओ सोक्खाओ अववरो- वेत्ता भवति। चक्खुमएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति। घाणामयाओ सोक्खाओ अववरो-वेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति। जिब्भामयाओ सोक्खाओ अववरो- वेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति। फासामयाओ सोक्खाओ अववरो- वेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं असंजोगेत्ता भवति॥
संयम-असंयम-पद
22. पञ्चेन्द्रिय जीवों का आरम्भ नहीं करने वाले के दस प्रकार का संयम होता है- 1. श्रोत्रमय सुख का वियोग नहीं करने से, 2. श्रोत्रमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 3. चक्षुमय सुख का वियोग नहीं करने से, 4. चक्षुमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 5. घ्राणमय सुख का वियोग नहीं करने से, 6. घ्राणमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 7. रसमय सुख का वियोग नहीं करने से, 8. रसमय दु:ख का संयोग नहीं करने से, 9. स्पर्शमय सुख का वियोग नहीं करने से, 10. स्पर्शमय दु:ख का संयोग नहीं करने से।
23. पंचिंदिया णं जीवा समारभ-माणस्स दसविधे असंजमे कज्जति, तं जहा- सोतामयाओ सोक्खाओ वववरोवेत्ता भवति। सोतामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। चक्खुमयाओ सोक्खाओ वववरो- वेत्ता भवति। चक्खुमएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। घाणामयाओ सोक्खाओ वववरो-वेत्ता भवति। घाणामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। जिब्भामयाओ सोक्खाओ वववरो- वेत्ता भवति। जिब्भामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति। फासामयाओ सोक्खाओ वववरोवेत्ता भवति। फासामएणं दुक्खेणं संजोगेत्ता भवति॥
23. पञ्चेन्द्रिय जीवों का आरम्भ करने वाले के दस प्रकार का असंयम होता है- 1. श्रोत्रमय सुख का वियोग करने से, 2. श्रोत्रमय दु:ख का संयोग करने से, 3. चक्षुमय सुख का वियोग करने से, 4. चक्षुमय दु:ख का संयोग करने से, 5. घ्राणमय सुख का वियोग करने से, 6. घ्राणमय दु:ख का संयोग करने से, 7. रसमय सुख का वियोग करने से, 8. रसमय दु:ख का संयोग करने से, 9. स्पर्शमय सुख का वियोग करने से, 10. स्पर्शमय दु:ख का संयोग करने से।
सुहुम-पदं
24. दस सुहुमा पण्णत्ता, तं जहा- पाणसुहुमे, पणगसुहुमे, बीयसुहुमे, हरितसुहुमे, पुप्फसुहुमे अंडसुहुमे, लेणसुहुमे, सिणेहसुहुमे, गणियसुहुमे, भंगसुहुमे।
सूक्ष्म-पद
24. सूक्ष्म दस हैं12- 1. प्राणसूक्ष्म-सूक्ष्म जीव। 2. पनकसूक्ष्म-काई। 3. बीजसूक्ष्म-चावल आदि के अग्रभाग की कलिका। 4. हरितसूक्ष्म-सूक्ष्म तृण आदि। 5. पुष्पसूक्ष्म-वट आदि के पुष्प। 6. अण्डसूक्ष्म-चींटी आदि के अण्डे। 7. लयनसूक्ष्म-कीडीनगर। 8. स्नेहसूक्ष्म-ओस आदि। 9. गणितसूक्ष्म-सूक्ष्म बुद्धिगम्य गणित। 10. भंगसूक्ष्म-सूक्ष्म बुद्धिगम्य विकल्प।
महाणदी-पदं
25. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स दाहिणे णं गंगा-सिंधू-महाणादीओ दस महाणदीओ समप्पेंति, तं जहा- जउणा, सरऊ, आवी, कोसी, मही, सतद्दू, वितत्था, विभासा, एरावती, चंदभागा।
महानदी-पद
25. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के दक्षिण में महानदी गंगा और सिंधू में दस महानदियां मिलती है13- 1. यमुना, 2. सरयू, 3. आपी, 4. कोशी, 5. मही, 6. शतद्रू, 7. वितस्ता, 8. विपाशा, 9. ऐरावती, 10. चन्द्रभागा।
26. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स उत्तरे णं रत्ता-रत्तवतीओ महा-णदीओ दस महाणदीओ समप्पेंति, तं जहा- किण्हा, महाकिण्हा, णीलाख महाणीला, महातीरा, इंदा, इंदसेणा, सुसेणा, वारिसेण, महाभोगा।
26. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के उत्तर में महानदी रक्ता और रक्तवती में दस महानदियां मिलती है- 1. कृष्णा, 2. महाकृष्णा, 3. नीला, 4. महानीला, 5. तीरा, 6. महातीरा, 7. इन्द्रा, 8. इन्द्रसेना, 9. वारिषेणा, 10. महाभोगा।
रायहाणी-पदं
27. जंबुद्दीवे दीवे भरहे वासे दस राय-हाणीओ पण्णत्ताओ, तं जहा-
राजधानी-पद
27. जम्बूद्वीप द्वीप के भरतवर्ष में दस राज-धानियां प्रज्ञप्त हैं14-
संगहणी-गाहा
1. चंपा महुरा वाणारसी य सावत्थि तह य साकेतं। हत्थिणउर कंपिल्लं, मिहिला कोसंबि रायगिहं॥
संग्रहणी-गाथा
1. चम्पा-अंगदेश की। 2. मथुरा-सूरसेन की। 3. वाराणसी-काशी राज्य की। 4. श्रावस्ती-कुणाल की। 5. साकेत-कौशल की। 6. हस्तिनापुर-कुरु की। 7. कांपिल्य-पांचाल की। 8. मिथिला-विदेह की। 9. कौशाम्बी-वत्स की। 10. राजगृह-मगध की।
राय-पदं
28. एयासु णं दससु रायहाणीसु दस रायाणो मुंडा भवेत्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइया, तं जहा- भरहे, सगरे, मघवं, सणंकुमारे, संती, कुंथू, अरे, महापउमे, हरिसेणे, यणामे।
राज-पद
28. इन दस राजधानियों में दस राजा मुंडित होकर, अगार से अनगार अवस्था में प्रव्रजित हुए हैं15- 1. भरत, 2. सगर, 3. मघवा, 4. सनत्कुमार, 5. शान्ति, 6. कुन्थु, 7. अर, 8. महापद्म, 9. हरिषेण, 10. जय।
मंदर-पदं
29. जंबुद्दीवे दीवे मंदरे पव्वए दस जोयणसयाइं उव्वेहेणं, धरणितले दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं, उवरिं दस जोयणसयाइं विक्खंभेणं, दसदसाइं जोयणसहसाइं सव्वग्गेणं पण्णत्ते।
मन्दर-पद
29. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत दस हजार योजन गहरा है-भूगर्भ में। भूमितल पर उसकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। ऊपर-पण्डकवन के प्रदेश में-एक हजार योजन चौड़ा है। उसका सर्व परिमाण एक लाख योजन का है।
दिसा-पदं
30. जंबुद्दीवे दीवे मंदरे पव्वयस्स बहुमज्झदेसभागे इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उवरिम-हेट्ठिल्लेसु खुड्डगपतरेसु, एत्थ णं अट्ठपएसिए रुयगे पण्णत्ते, जओ णं इमाओ दसदिसाओ पवहंति, तं जहा- पुरत्थिमा, पुरत्थिमदाहिणा, दाहिणा, दाहिणपच्चत्थिमा, पच्चत्थिमा, पच्चत्थिमुत्तरा, उत्तरा, उत्तरपुरत्थिमा, उड्ढा, अहा।
दिशा-पद
30. जम्बूद्वीप द्वीप में मन्दर पर्वत बहुमध्य-देशभाग में इसी रत्नप्रभा पृथ्वी के ऊपर के क्षुल्लकप्रतर में गोस्तनाकार चार प्रदेश हैं तथा निचले क्षुल्लकप्रतर में भी गोस्तनाकार चार प्रदेश हैं। इस प्रकार यह अष्ट प्रादेशिक रूचक हैं। इससे दस दिशाएं निकलती हैं- 1. पूर्व, 2. पूर्व-दक्षिण, 3. दक्षिण, 4. दक्षिण-पश्चिम, 5. पश्चिम, 6. पश्चिम-उत्तर, 7. उत्तर, 8. उत्तर-पूर्व, 9. ऊर्ध्व, 10. अधस्।
31. एतासिं णं दसण्हं दिसाणं दस णामधेज्जा पण्णत्ता, तं जहा-
31. इन दस दिशाओं के दस नाम हैं-
संगहणी-गाहा
1. इंदा अग्गेइ जम्मा य, णेरती वारुणी य वायव्वा। सोमा ईसाणी य, विमला य तमा य बोद्धव्वा॥
संग्रहणी-गाथा
1. ऐन्द्री, 2. आग्नेयी, 3. याम्या, 4. नैर्ऋृती, 5. वारुणी, 6. वायव्वा, 7. सोमा, 8. ईशानी, 9. विमला, 10. तमा।
लवणसमुद्द-पदं
32. लवणस्स णं समुद्दस्स दस जोयण- सहस्साइ गोतित्थविरहिते खेत्ते पण्णत्ते।
लवणसमुद्र-पद
32. लवण समुद्र का दस हजार योजन क्षेत्र गोतीर्थ-विरहित16 (समतल) है।
33. लवणस्स णं समुद्दस्स दस जोयण- सहस्साइ उदगमाले पण्णत्ते।
33. लवण समुद्र की उदकमाला17 (बेला) दस हजार योजन चोड़ी है।
पायाल-पदं
34. सव्वे वि णं महापाताला दसदसाइं जोयणसहस्साइं उव्वेहेणं पण्णत्ता, मूले दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं पण्णत्ता, बहुमज्झदेसभागे एगपएसियाए सेढीए दसदसाइं जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं पण्णत्ता, उवरिं मुहमूले दसदसाइं जोयणाइं विक्खेभेणं पण्णत्ता। तेसि णं महापातालाणं कुड्डा सव्व-वइरामया सव्वत्थ समा दस जोयणाइं बाहल्लेणं पण्णत्ता।
पाताल-पद
34. सभी महापातालों की गहराई एक लाख योजन की है। मूल-भाग में उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। मूल-भाग की चौड़ाई से दोनों ओर एक प्रदेशात्मक श्रेणी की वृद्धि होते-होते बहुमध्यप्रदेशभाग में एक लाख योजन की चौड़ाई हो जाती है। ऊपर मुख-भाग में उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। उन महापातालों की भींतें वज्रमय और सर्वत्र बराबर हैं। उनकी मोटाई एक हजार योजन की है।
35. सव्वेवि णं खुद्दापाताला दस जोयणसताइं उव्वेहेणं पण्णत्ता, मूले दसदसाइं जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता, बहुमज्झदेसभागे एगपएसियाए सेढीए दस जोयणसताइं विक्खंभेणं पण्णत्ता, उवरिं मुहमूले दसदसाइं जोयणाइं विक्खेभेणं पण्णत्ता। तेसि णं खुड्डापातालाणं कुड्डा सव्व-वइरामया सव्वत्थ समा दस जोयणाइं बाहल्लेणं पण्णत्ता।
35. सभी छोटे पातालों की गहराई एक हजार योजन की है। मूल-भाग में उनकी चौड़ाई सौ योजन की है। मूलभाग की चौड़ाई से दोनों ओर एक प्रदेशात्मक श्रेणी की वृद्धि होते-होते बहुमध्यदेशभाग में एक हजार योजन की चौड़ाई हो जाती है। ऊपर मुख भाग में उनकी चौड़ाई सौ योजन की है। उन छोटे पातालों की समस्त भींतें वज्रमय और सर्वत्र बराबर हैं। उनकी मोटाई दस योजन की है।
पव्वय-पदं
36. धायइसंडगा णं मंदरा दस जोयण- सयाइं उव्वेहेणं, धरणीतले देसूणाइं दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं, उवरिं दस जोयणसयाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
पर्वत-पद
36. धातकीषण्ड के मन्दर पर्वत एक हजार योजन गहरे हैं-भूगर्भ में। भूमितल पर उनकी चौड़ाई दस हजार योजन से कुछ कम है। वे ऊपर एक हजार योजन चौड़े हैं।
37. पुक्खरवरदीवड्ढगा णं मंदरा दस-जोयणसयाइं उव्वेहेणं, एवं चेव।
37. अर्द्धपुष्करवर द्वीप के मन्दर पर्वत एक हजार योजन गहरे हैं-भूगर्भ में है। शेष पूर्ववत्।
38. सव्वे वि णं वट्टवेयड्ढपव्वत्ता दस जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस गाउयसयाइं उव्वेहेणं, सव्वत्थ समा पल्लगसंठिता, दस जोयणसयाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
38. सभी वृत्तवैताढ्य पर्वतों की ऊपर की ऊंचाई एक हजार योजन की है। उनकी गहराई एक हजार गाऊ की है। वे सर्वत्र सम हैं। उनका आकार पल्य जैसा है। उनकी चौड़ाई एक हजार योजन की है।
खेत्त-पदं
39. जंबुद्दीवे दीवे दस खेत्ता पण्णत्ता, तं जहा- भरहे, एरवते, हेमवते, हेरण्यवते, हरिवस्से, रम्मगवस्से, पुव्वविदेहे, अवरविदेहे, देवकुरा, उत्तरकुरा।
क्षेत्र-पद
39. जम्बूद्वीप द्वीप में दस क्षेत्र हैं- 1. भरत, 2. ऐरवत, 3. हैमवत, 4. हैरण्यवत, 5. हरिवर्ष, 6. रम्यकवर्ष, 7. पूर्वविदेह, 8. अपरविदेह, 9. देवकुरु, 10. उत्तरकुरु।
पव्वय-पदं
40. माणुसुत्तरे णं पव्वते मूले दस बावीसे जोयणसते विक्खंभेणं पण्णत्ते।
पर्वत-पद
40. मानुषोत्तर पर्वत का मूल भाग 1022 योजन चौड़ा है।
41. सव्वे वि णं अंजण-पव्वता दस जोयणसयाइं उव्वेहेणं, मूले दस जायेणसहस्साइं विक्खंभेणं, उवरिं दस जोयणसताइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
41. सभी अंजन पर्वतों की गहराई एक हजार योजन की है। मूलभाग में उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की है। ऊपर के भाग में उनकी चौड़ाई एक हजार योजन की है।
42. सव्वे वि णं दहिमुहपव्वता दस जोयणसताइं उव्वेहेणं, सव्वत्थ समा पल्लगसंठिता, दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
42. सभी दधिमुख पर्वतों की गहराई एक हजार योजन की है। वे सर्वत्र सम हैं। उनका आकार पल्य जैसा है। वे दस हजार योजन चौड़े हैं।
43. सव्वे वि णं रतिकरपव्वता दस जोयणसताइं उड्ढं उच्चत्तेणं दसगाउयसताइं उव्वेहेणं, सव्वत्थ समा झल्लरिसंठिता, दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
43. सभी रतिकर पर्वतों की ऊपर की ऊंचाई एक हजार योजन की है। उनकी गहराई एक हजार गाऊ की है। वे सर्वत्र सम हैं। उनका आकार झालर जैसा है। उनकी चौड़ाई दस हजार योजन की हैं।
44. रुयगवरे णं पव्वते दस जोयण-सयाइं उव्वेहेणं, मूले दस जोयण-सहस्साइं विक्खंभेणं, उवरिं दस जोयणसताइं विक्खंभेणं पण्णत्ते।
44. रुचकवर पर्वत की गहराई एक हजार योजन की है। मूलभाग में उसकी चौड़ाई दस हजार योजन है। ऊपर के भाग की चौड़ाई एक हजार योजन की है।
45. एवं कुंडलवरे वि।
45. कुण्डलवर पर्वतरुचकवर पर्वत की भांति वक्तव्य है।
दवियाणुओग-पदं
46. दसविहे दवियाणुओगे पण्णत्ते, तं जहा- दवियाणुओगे, माउयाणुओगे, एगट्ठियाणुओगे, करणाणुओगे, अप्पितणप्पिते, भाविताभाविते, बाहिराबाहिरे, सासतासासते, तहणाणे, अतहणाणे।
उत्पातपर्वत-पद
46. द्रव्यानुयोग के दस प्रकार हैं18- 1. द्रव्यानुयोग , 2. मातृकानुयोग, 3. एकार्थिकानुयोग, 4. करणानुयोग, 5. अर्पितानर्पित, 6. भाविताभावित, 7. बाह्याबाह्य, 8. शाश्वताशाश्वत, 9. तथाज्ञान, 10. अतथाज्ञान।
उप्पातपव्वय-पदं
47. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो तिगिंछिकूडे उप्पातपव्वते मूले दस बावीसे जोयणसते विक्खंभेणं पण्णत्ते।
उत्पातपर्वत-पद
47. असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के तिगिंछिकूट नामक उत्पात पर्वत19 का मूलभाग 1022 योजन चौड़ा है।
48. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर-कुमाररण्णो सोमस्स महारण्णो सोमप्पभे उप्पातपव्वते दस जोयण-सयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस गाउयसताइं उव्वेहेणं, मूले दस जोयणसयाइं विक्खंभेणं पण्णत्ते।
49. चमरस्स णं असुरिंदस्स असुर- कुमारण्णो जमस्स महारण्णो जमप्पभे उत्पातपव्वते एवं चेव।
50. एवं वरुणस्स वि।
51. एवं वेसमणस्स वि।
48-51 असुरेन्द्र असुरकुमारराज चमर के लोकपाल महाराज सोम, यक्ष, वरुण और वैश्रमण के स्वनामख्यात-सोमप्रभ, यमप्रभ, वरुणप्रभ और वैश्रमण-उत्पात पर्वतों की ऊपर से ऊंचाई एक-एक हजार योजन की है। उनकी गहराई एक-एक हजार गाऊ की है। मूलभाग में उनकी चौड़ाई एक-एक हजार योजन की है।
52. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइ-रोयणरण्णो रुयगिंदे उप्पातपव्वते मूले दस बावीसे जोयणसते विक्खंभेणं पण्णत्ते।
52. वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज बलि के रुचकेन्द्र नामक उत्पात पर्वत का मूलभाग 1022 योजन चौड़ा है।
53. बलिस्स णं वइरोयणिंदस्स वइ-रोयणरण्णो सोमस्स एवं चेव, जधा चमरस्स लोगपालाणं तं चेव बलिस्स वि।
53. वैरोचनेन्द्र वैरोचनराज बलि के लोकपाल महाराज सोम, यम, वैश्रमण और वरुण के स्वनामख्यात उत्पात पर्वतों की ऊपर से ऊंचाई एक-एक हजार योजन गाऊ की है। मूलभाग में उनकी चौड़ाई एक-एक हजार योजन की है।
54. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमारण्णो धरणप्पभे उप्पात-पव्वते दस जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस गाउयसताइं उव्वेहेणं, मूले दस जोयणसताइं विक्खभेणं।
54. नागकुमारेन्द्र, नागकुमारराज धरण के धरणप्रभ नामक उत्पात पर्वत की ऊपर से ऊंचाई एक हजार योजन की है। उसकी गहराई एक हजार गाऊ की है। मूलभाग में उसकी चौड़ाई एक हजार योजन की है।
55. धरणस्स णं णागकुमारिंदस्स णागकुमारण्णो कालवालस्स महारण्णो कालवालप्पभे उप्पातपव्वते जोयणसयाइं उड्ढं उच्चत्तेणं एवं चेव।
56. एवं जाव संखवालस्स।
55, 56. नागकुमारेन्द्र नागकुमारराज धरण के लोकपाल महाराज कालपाल, कोलपाल, शैलपाल और शंखपाल के स्वनामख्यात उत्पात पर्वतों की ऊपर से ऊंचाई सौ-सौ योजन की है। उनकी गहराई एक-एक हजार गाऊ की है। मूलभाग में उनकी चौड़ाई एक-एक हजार योजन की है।
57. एवं भूताणंदस्स वि।
57. भूतेन्द्र भूतराज भूतानन्द के भूतानन्दप्रभ नामक उत्पात पर्वत की ऊपर से ऊंचाई एक हजार योजन की है। उसकी गहराई एक हजार गाऊ की है। मूलभाग में उसकी चौड़ाई एक हजार योजन की है।
58. एवं लोगपालाण वि से जहा-धरणस्स।
58. इसी प्रकार इसके लोकपाल महाराज कालपाल, कोलपाल, शंखपाल, शैक्षपाल के स्वनामख्यात उत्पात पर्वतों की ऊपर से ऊंचाई एक-एक हजार योजन की है। उसकी गहराई एक-एक हजार गाऊ की है। मूलभाग में उनकी चौड़ाई एक-एक हजार योजन की है।
59. एवं जाव थणितकुमाराणं सलोगपालाणं भाणियव्वं, सव्वेसिं उप्पायपव्वया भाणियव्वा सरिणामगा।
59. इसी प्रकार सुपर्णकुमार यावत् स्तनितकुमार देवों के इन्द्र तथा उनके लोकपालों के स्वनामख्यात उत्पात पर्वतों का वर्णन धरण तथा उनके लोकपालों के उत्पात पर्वतों की भांति वक्तव्य है।
60. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सक्कप्पभे उप्पातपव्व्ते दस जोयण-सहस्साइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस गाउयसहस्साइं उव्वेहेणं, मूले दस जोयणसहस्साइं विक्खंभेणं पण्णत्ते।
60. देवेन्द्र देवराज शक्र के शक्रप्रभ नामक उत्पात पर्वत की ऊपर से ऊंचाई दस हजार योजन की है। उसकी गहराई दस हजार गाऊ की है। मूलभाग में उसकी चौड़ाई दस हजार योजन की है।
61. सक्कस्स णं देविंदस्स देवरण्णो सोमस्स महारण्णो। जधा सक्कस्स तधा सव्वेसिं लोग-पालाणं, सव्वेसिं च इंदाणं जाव अच्चुयत्ति। सव्वेसिं पमाणमेगं।
61. देवेन्द्र देवराज शक्र के लोकपाल महाराज सोम के सोमप्रभ उत्पात पर्वत का वर्णन शक्र के उत्पात पर्वत की भांति वक्तव्य है। शेष सभी लोकपालों तथा अच्युत पर्यन्त सभी इन्द्रों के उत्पात पर्वतों का वर्णन शक्र की भांति वक्तव्य है। क्योंकि उन सबका क्षेत्र-प्रमाण एक जैसा है।
ओगाहणा-पदं
62. बायरवणस्सइकाइयाणं उक्कोसेणं दस जोयणसयाइं सरीरोगाहणा पण्णत्ता।
अवगाहना-पद
62. बादर वनस्पतिकायिक जीवों के शरीर की उत्कृष्ट अवगाहना एक हजार योजन की है।
63. जलचर-पंचिंदियतिरिक्खजोणि-याणं उक्कोसेणं दस जोयणसताइं सरीरोगाहणा पण्णत्ता।
63. तिर्यग्योनिक जलचर पञ्चेन्द्रिय जीवों के शरीर की उत्कृष्ट अवगाहना एक हजार योजन की है।
64. उरपरिसप्प-थलचर-पंचिंदियति-रिक्खजोणियाणं उक्कोसेणं दस जोयणसताइं सरीरोगाहणा पण्णत्ता।
64. तिर्यग्योनिक स्थलचर पञ्चेन्द्रिय उर-परिसर्पों के शरीर की उत्कृष्ट अवगाहना एक हजार योजन की है।
तित्थगर-पदं
65. संभवाओ णं अरहातो अभिणंदणे अरहा दसहिं सागरोवमकोडिसत-सहस्सेहिं वीतिक्कंतेहिं समुप्पण्णे।
तीर्थकर-पद
65. अर्हत् संभव के बाद दस लाख करोड़ सागरेापम काल व्यतीत होने पर अर्हत् अभिनन्दन समुत्पन्न हुए।
अणंत-पदं
66. दसविहे अणंतए पण्णत्ते, तं जहा- णामाणंतए, ठवणाणंतए, दव्वाणंतए, गणणाणंतए, पएसाणंतए, एगतोणंतए, दुहतोणंतए, देसवित्थाराणंतए, सव्वित्थाराणंतए, सासताणंतए।
अनन्त-पद
66. अनन्तक20 के दस प्रकार हैं- 1. नाम अनन्तक-किसी वस्तु का अनंत ऐसा नाम। 2. स्थापना अनन्तक-किसी वस्तु में अनन्तक की स्थापना (आरोपण)। 3. द्रव्य अनन्तक-परिणाम की दृष्टि से अनन्त। 4. गणना अनन्तक-संख्या की दृष्टि से अनन्त। 5. प्रदेश अनन्तक-अवयवों की दृष्टि से अनन्त। 6. एकत: अनन्तक-एक ओर से अनन्त, जैसे-अतीत काल। 7. उभयत: अनन्तक-दो ओर से अनन्त, जैसे-अतीत और अनागत कल। 8. देशविस्तार अनन्तक-प्रतर की दृष्टि में अनन्त। 9. सर्वविस्तार अनन्तक- व्यापकता की दृष्टि से अनन्त। 10. शाश्वतता की दृष्टि से अनन्त।
पुव्ववत्थु-पदं
67. उप्पायपुव्वस्स णं दस वत्थू पण्णत्ता।
पूर्ववस्तु-पद
67. उत्पाद पूर्व के वस्तु (अध्याय) दस हैं।
68. अत्थिणत्थिप्पवायपुव्वस्स णं दस चूलवत्थू पण्णत्ता।
68. अस्तिनास्तिप्रवाद पूर्व के चूला-वस्तु दस हैं।
पडिसेवणा-पदं
69. दसविहा पडिसेवणा पण्णत्ता, तं जहा-
प्रतिषेवणा-पद
69. प्रतिसेवणा के दस प्रकार हैं21-
संगहणी-गाहा
1. दप्प पमायऽणाभोगे, आउरे आवतीसु य। संकिते सहसक्कारे, भयप्पओसा य वीमंसा॥
संग्रहणी-गाथा
1. दर्पप्रतिसेवणा-दर्प (उद्धतभाव) से किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 2. प्रमादप्रतिसेवणा-कषाय, विकथा आदि से किया जाने वाला प्राणा-तिपात आदि का आसेवन। 3. अनाभोग प्रतिसेवणा-विस्मृतिवश किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 4. आतुर-प्रतिसेवणा-भूख-प्यास और रोग से अभिभूत होकर किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 5. आपात्-प्रतिसेवणा-आपदा प्राप्त होने पर किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 6. शंकितप्रतिसेवणा-एषणीय आहार आदि को भी शंका सहित लेने से होने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 7. सहसाकरणप्रतिसेवणा-अकस्मात् होने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 8. भयप्रतिसेवणा-भयवश होने वाला प्राणातिपात आदि आसेवन। 9. प्रदोषप्रतिसेवणा-क्रोध आदि कषाय से किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन। 10. विमर्शप्रतिसेवणा-शिष्यों की परीक्षा के लिए किया जाने वाला प्राणातिपात आदि का आसेवन।
आलोयणा-पदं
70. दस आलोयणादोसा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आकंपइत्ता अणुमाणइत्ता, जं दिट्ठे बायरं च सुहुमं वा। छण्णं सद्दाउलगं, बहुजण अव्वत्त तस्सेवी॥
आलोचना-पद
70. आलोचना के दस दोष हैं22- 1. आकम्प्य-सेवा आदि के द्वारा आलो- चना देने वाले की आराधना कर आलोचना करना। 2. अनुमान्य-मैं दुर्बल हूं, मुझे थोड़ा प्रायश्चित्त देना-इस प्रकार अनुनय कर आलोचना करना। 3. यद्दृष्ट-आचार्य आदि के द्वारा जो दोष देखा गया है-उसी की आलोचना करना। 4. बादर-केवल बड़े दोषों की आलोचना करना। 5. सूक्ष्म-केवल छोटे दोषों की आलोचना करना। 6. छन्न-आचार्य न सुन पाए वैसे आलोचना करना। 7. शब्दाकुल-जोर-जोर से बोलकर दूसरे अगीतार्थ साधु सुने जैसे आलोचना करना। 8. बहुजन-एक के पास आलोचना कर फिर उसी दोष की दूसरे के पास आलोचना करना। 9. अव्यक्त-अगीतार्थ के पास दोषों की आलोचना करना। 10. तत्सेवी-आलोचना देने वाले जिन दोषों का स्वयं सेवन करते हैं, उनके पास उन दोषों की आलोचना करना।
71. दसहिं ठाणेहिं संपण्णे अणगारे अरिहति अत्तदोसमालोएत्तए, तं जहा- जाइसंपण्णे, कुलसंपण्णे, विणयसंपण्णे, णाणसंपण्णे, दंसणसंपण्णे, चरित्तसंपण्णे, खंते, दंते, अमायी, अपच्छाणुतावी।
71. दस स्थानों से सम्पन्न अनगार अपने दोषों की आलोचना करने के लिए योग्य होता है23- 1. जातिसम्पन्न, 2. कुलसम्पन्न, 3. विनयसम्पन्न, 4. ज्ञानसम्पन्न, 5. दर्शनसम्पन्न, 6. चारित्रसम्पन्न, 7. क्षांत, 8. दांत, 9. अमायावी, 10. अपश्चात्तापी।
72. दसहिं ठाणेहिं संपण्णे अणागारे अरिहति आलोयणं पडिच्छित्तए, तं जहा- आयारवं, आहारवं, ववहारवं, ओवीलए, पकुव्वए, अपरिस्साई, णिज्जावए, अवायदंसी, पियधम्मे, दढधम्मे।
72. दस स्थानों से सम्पन्न अनगार आलोचना देने के योग्य होता है24- 1. आचारवान्-ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और वीर्य-इन पांच आचारों से युक्त। 2. आधारवान्-आलोचना लेने वाले के द्वारा आलोच्यमान समस्त अतिचारों को जानने वाला। 3. व्यवहारवान्-आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत-इन पांच व्यवहारों को जानने वाला। 4. अपव्रीडक-आलोचना करने वाले व्यक्ति में, वह लाज या संकोच से मुक्त होकर सम्यक् उत्पन्न आलोचना कर सके वैसा, साहस उत्पन्न करने पर विशुद्धि कराने वाला। 6. अपरिश्रावी-आलोचना करने वाले के आलोचित दोषों को दूसरों के सामने प्रगट न करने वाले। 7. निर्यापक-बड़े प्रायश्चित्त को भी निभा सके-ऐसा सहयोग देने वाला। 8. अपायदर्शी-प्रायश्चित्त-भङ्ग से तथा सम्यक् आलोचना न करने से उत्पन्न दोषों को बताने वाला। 9. प्रियधर्मी-जिसे धर्म प्रिय हो। 10. दृढ़धर्मा-जो आपत्काल में भी धर्म से विचलित न हो।
पायच्छित्तं-पदं
73. दसविधे पायच्छित्ते पण्णत्ते, तं जहा- आलोयणारिहे, पडिक्कमणारिहे, तदुभयारिहे, वियेगारिहे, विउसग्गारिहे, तवारिहे, छेयारिहे, मूलारिहे, अणवट्ठप्पारिहे, पारंचियारिहे।
प्रायश्चित्त-पद
73. प्रायश्चित्त दस प्रकार का होता है25- 1. आलोचना-योग्य-गुरु के समक्ष अपने दोषों का निवेदन। 2. प्रतिक्रमण-योग्य-'मिथ्या मे दुष्कृतम्'-मेरा दुष्कृत निष्फल हो इसका भावना पूर्वक उच्चारण। 3. तदुभय-योग्य-आलोचना और प्रतिक्रमण। 4. विवेक-योग्य-अशुद्ध आहार आदि का उत्सर्ग। 5. व्युत्सर्ग-योग्य-कायोत्सर्ग। 6. तप-योग्य-अनशन, ऊनोदरी आदि। 7. छेद-योग्य-दीक्षा पर्याय का छेदन। 8. मूल-योग्य-पुनर्दीक्षा। 9. अनवस्थाप्य-योग्य-तपस्यापूर्वक पुनर्दीक्षा। 10. पारांचिक-योग्य-भर्त्सना एवं अवहेलना पूर्वक पुनर्दीक्षा।
मिच्छत्तं-पदं
74. दसविधे मिच्छत्ते पण्णत्ते, तं जहा- अधम्मे धम्मसण्णा, धम्मे अधम्मसण्णा, उमग्गे मग्गसण्णा, मग्गे उम्मग्गसण्णा, अजीवेसु जीवसण्णा, जीवेसु अजीवसण्णा, असाहुसु साहुसण्णा, साहुसु असाहुसण्णा, अमुत्तेसु मुत्तसण्णा, मुत्तेसु अमुत्तसण्णा।
मिथ्यात्व-पद
74. मिथ्यात्व के दस प्रकार है- 1. अधर्म में धर्म की संज्ञा। 2. धर्म में अधर्म की संज्ञा। 3. अमार्ग में मार्ग26 की संज्ञा। 4. मार्ग में अमार्ग की संज्ञा। 5. अजीव में जीव की संज्ञा। 6. जीव में अजीव की संज्ञा। 7. असाधु में साधु की संज्ञा। 8. साधु में असाधु की संज्ञा। 9. अमुक्त में मुक्त की संज्ञा। 10. मुक्त में अमुक्त की संज्ञा।
तित्थगर-पदं
75. चंदप्पभे णं अरहा दस पुव्वसत-सहस्साइं सव्वाउयं पालइत्ता सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतगडे परिणिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
तीर्थकर-पद
75. अर्हत् चन्द्रप्रभ दस लाख पूर्व का पूर्णायु पालकर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परि-निर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुए।
76. धम्मे णं अरहा दस वाससय-सहस्साइं सव्वाउयं पालइत्ता सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतगडे परिणिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
76. अर्हत् धर्म दस लाख वर्ष का पूर्णायु पालकर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परि-निर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुए।
77. णमी णं अरहा दस वाससय-सहस्साइं सव्वाउयं पालइत्ता सिद्धे बुद्धे मुत्ते अंतगडे परिणिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
77. अर्हत् नमि दस हजार वर्ष पूर्व का पूर्णायु पालकर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परि-निर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुए।
वासुदेव-पदं
78. पुरिससीहे णं वासुदेवे दस वाससयसहस्साइं सव्वाउयं पालइत्ता छट्ठीए तमाए पुढवीए णेरइयत्ताए उववण्णे।
वासुदेव-पद
78. पुरुषसिंह नामक पांचवें वासुदेव दस लाख वर्ष का पूर्णायु पालकर 'तमा' नामक छठी पृथ्वी में नैरयिक के रूप में उत्पन्न हुए।
तित्थगर-पदं
79. णेमी णं अरहा दस धणूइं उड्डं उच्चत्तेणं, दस य वाससयाइं सव्वाउयं पालइत्ता सिद्धे बुद्धे मुत्ते अतंगडे परिनिव्वुडे सव्वदुक्खप्पहीणे।
तीर्थंकर-पद
79. अर्हत् नेमि के शरीर की ऊंचाई दस धनुष्य की थी। वे एक हजार वर्ष का पूर्णायु पालकर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत, परिनिर्वृत और समस्त दु:खों से रहित हुए।
वासुदेव-पदं
80. कण्हे णं वासुदेवे दस धणूइं उड्ढं उच्चत्तेणं, दस य वाससयाइं सव्वाउयं पालइत्ता तच्चाए वालुयप्पभाए पुढवीए णेरइयत्ताए उववण्णे।
वासुदेव-पद
80. वासुदेव कृष्ण के शरीर की ऊंचाई दस धनुष्य की थी। वे एक हजार वर्ष का पूर्णायु पालकर 'बालुकाप्रभ' नामक तीसरी पृथ्वी में नैरयिक के रूप में उत्पन्न हुए।
भवणवासि-पदं
81. दसविहा भवणवासी देवा पण्णत्ता, तं जहा- असुरकुमारा जाव थाणियकुमारा।
भवनवासि-पद
81. भवनवासी देव दस प्रकार के हैं- 1. असुरकुमार, 2. नागकुमार, 3. सुपर्ण-कुमार, 4. विद्युत्कुमार, 5. अग्निकुमार, 6. द्वीपकुमार, 7. उदधिकुमार, 8. दिशा-कुमार, 9. वायुकुमार, 10. स्तनितकुमार।
82. एएसि णं दसविधाणं भवणवासीणं देवाणं दस चेइयरुक्खा पण्णत्ता, तं जहा-
82. इन भवनवासी देवों के दस चैत्य वृक्ष हैं-
संगहणी-गाहा
1. अस्सत्थ सत्तिवण्णे, सामलि उंबर सिरोल दहिवण्णे। वंजुल पलास वग्घा, तते य कणियाररूक्खे॥
संग्रहणी-गाथा
1. अश्वत्थ-पीपल। 2. सप्तवर्ण-सात पत्तों वाला पलाश। 3. शाल्मली-सेमल। 4. उदुम्बर-गूलर। 5. शिरीष। 6. दधिपर्ण। 7. वंजुल-अशोक। 8. पलाश-तीन पत्तों वाला पलाश। 9. व्याघ्र27-लाल एरण्ड। 10. कर्णिकार-कनेर।
सोक्ख-पदं
83. दसविधे सोक्खे पण्णत्ते, तं जहा- 1. आरोग्ग दीहमाउं, अड्ढेज्जं काम भोग संतोसे। अत्थि सुहभोग णिक्खम्म-मेवतत्तो अणाबाहे॥
सौख्य-पद
83. सुख के दस प्रकार हैं28- 1. आरोग्य, 2. दीर्घ आयुष्य, 3. आढ्यता-धन की प्रचुरता। 4. काम-शब्द और रूप। 5. भोग -गंध, रस और स्पर्श। 6. सन्तोष29-अल्पइच्छा। 7. अस्ति-जब-जब जो प्रयोजन होता है उसकी तब-तब पूर्ति हो जाना। 8. शुभभोग-रमणीय विषयों का भोग करना। 9. निष्क्रमण-प्रव्रज्या। 10. अनाबाध-जन्म, मृत्य आदि की बाधाओं से रहित-मोक्ष-सुख।
उवघात-विसोहि-पदं
84. दसविधे उवघाते पण्णत्ते, तं जहा- उग्गमोवघाते, उप्पायणोवघाते, एसणोवेघाते, परिकम्मोवघाते, परिहरणोवघाते, णाणोवघाते, दंसणोवघाते, चरित्तोवघाते, अचियत्तोवघाते, सारक्खणोवघाते।
उपघात-विशोधि-पद
84. उपघात के दस प्रकार हैं- 1. उद्गम (भिक्षा सम्बन्धी दोषों) से होने वाला चारित्र का उपघात। 2. उत्पाद (भिक्षा सम्बन्धी दोषों) से होने वाला चारित्र का उपघात। 3. एषणा (भिक्षा सम्बन्धी दोषों) से होने वाला चारित्र का उपघात। 4. परिकर्म (वस्त्र-पात्र आदि संवारने) से होने वाला चारित्र का उपघात। 5. परिहरण (अकल्प्य उपकरणों के उप-भोग) से होने वाला चारित्र का उपघात। 6. प्रमाद आदि से होने वाला ज्ञान का अपघात। 7. शंका आदि से होने वाला दर्शन का उपघात। 8. समितियों के भंग से होने वाला चारित्र का उपघात। 9. अप्रीति उपघात-अप्रीति से होने वाला विनय आदि का उपघात। 10. संरक्षण उपघात-शरीर आदि में मूर्च्छा रखने से होने वाला परिग्रह-विरति का उपघात।
85. दसविधा विसोही पण्णत्ता, तं जहा- उग्गमविसोही, उप्पायणविसोही, एसणाविसोही, परिकम्मविसोही, परिहरणविसोही, णाणविसोही, दंसणविसोही, चरित्तविसोही, अचियत्तविसोही,0 सारक्खणविसोही।
85. विशोधि के दस प्रकार हैं- 1. उद्गम की विशोधि। 2. उत्पादन की विशोधि। 3. एषणा की विशोधि। 4. परिकर्म-विशोधि। 5. परिहरण-विशोधि। 6. ज्ञान की विशोधि। 7. दर्शन की विशोधि। 8. चारित्र की विशोधि। 9. अप्रीति की विशोधि-अप्रीति का निवारण। 10. संरक्षण-विशोधि-संयम के साधन-भूत उपकरण रखने से होने वाली विशोधि।
संकिलेस-असंकिलेस-पदं
86. दसविधे संकिलेसे पण्णत्ते, तं जहा- उवहिसंकिलेसे, उवस्सयसंकिलेसे, कसायसंकिलेसे, भत्तपाणसंकिलेसे, मणसंकिलेसे, वइसंकिलेसे, कायसंकिलेसे, णाणसंकिलेसे, दंसणसंकिलेसे, चरित्तसंकिलेसे।
संक्लेश-असंक्लेश-पद
86. संक्लेश के दस प्रकार हैं30- 1. उपधि-संक्लेश-उपधि विषयक असमाधि। 2. उपाश्रय-संक्लेश-स्थान विषयक असमाधि। 3. कषाय-संक्लेश-कषाय से होने वाली असमाधि। 4. भक्तपान-संक्लेश-भक्तपान से होने वाली असमाधि। 5. मन का संक्लेश। 6. वाणी के द्वारा होने वाला संक्लेश। 7. काया से होने वाला संक्लेश। 8. ज्ञान-संक्लेश-ज्ञान की अविशुद्धता। 9. दर्शन-संक्लेश-दर्शन की अविशुद्धता। 10. चारित्र-संक्लेश-चारित्र की अवि-शुद्धता।
87. दसविधे असंकिलेसे पण्णत्ते, तं जहा- उवहिअसंकिलेसे, उवस्सय-असंकिलेसे, कसायअसंकिलेसे, भत्तपाणअसंकिलेसे, मणअसंकिलेसे, वइअसंकिलेसे, कायअसंकिलेसे, णाणअसंकिलेसे, दंसणअसंकिलेसे, चरित्तअसंकिलेसे।
87. असंक्लेश के दस प्रकार हैं- 1. उपधि-असंक्लेश, 2. उपाश्रय-असंक्लेश, 3. कषाय-असंक्लेश, 4. भक्तपान-असंक्लेश, 5. मन-असंक्लेश, 6. वचन-असंक्लेश, 7. काय-असंक्लेश, 8. ज्ञान-असंक्लेश, 9. दर्शन-असंक्लेश, 10. चारित्र-असंक्लेश।
बल-पदं
88. दसविधे बले पण्णत्ते, तं जहा- सोतिंदियबले, चक्खिंदियबले, घाणिंदियबले, जिब्भिंदियबले, फासिंदियबले, णाणबले, दंसणबले, चरित्तबले, तवबले, वीरियबले।
बल-पद
88. बल (सामर्थ्य) के दस प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रियबल, 2. चक्षुइन्द्रियबल, 3. घ्राणाइन्द्रियबल, 4. जिह्वाइन्द्रियबल, 5. स्पर्शइन्द्रियबल, 6. ज्ञानबल, 7. दर्शनबल, 8. चारित्रबल, 9. तपोबल, 10. वीर्यबल।
भासा-पदं
89. दसविहे सच्चे पण्णत्ते, तं जहा-
भाषा-पद
89. सत्य के दस नाम हैं31-
संगहणी-गाहा
1. जणवय सम्मय ठवणा, णामे रूवे पडुच्चसच्चे य। ववहार भाव जोगे, दसमे ओवम्मसच्चे य॥
संग्रहणी-गाथा
1. जनपद सत्य, 2. सम्मत सत्य, 3. स्थापना सत्य, 4. नाम सत्य, 5. रूप सत्य, 6. प्रतीत्य सत्य, 7. व्यवहार सत्य, 8. भाव सत्य, 9. योग सत्य, 10. औपम्य सत्य।
90. दसविधे मोसे पण्णत्ते, तं जहा- 1. कोधे माणे माया, लोभे पिज्जे तहेव दोसे य। हास भए अक्खाइय, उवघात णिस्सिते दसमे॥
90. मृषा-वचन के दस प्रकार हैं32- 1. क्रोध निश्रित, 2. मान निश्रित, 3. माया निश्रित, 4. लोभ निश्रित, 5. प्रेयस् निश्रित, 6. द्वेष निश्रित, 7. हास्य निश्रित, 8. भय निश्रित, 9. आख्यायिका निश्रित, 10. उपघात निश्रित।
91. दसविधे सच्चामोसे पण्णत्ते, तं जहा- उप्पण्णमीसए, विगतमीसए उप्पण्ण-विगतमीसए, जीवमीसए, अजीवमीसए, जीवाजीवमीसए, अणंतमीसए, परित्तमीसए, अद्धामीसए, अद्धद्धामीसए।
91. सत्यामृषा (मिश्रवचन) के दस प्रकार हैं- 1. उत्पन्नमिश्रक, 2. विगतमिश्रक, 3. उत्पन्नविगतमिश्रक, 4. जीवमिश्रक, 5. अजीवमिश्रक, 6. जीवअजीवमिश्रक, 7. अनन्तमिश्रक, 8. परितमिश्रक, 9. अद्धा (काल) मिश्रक, 10. अद्धा-अद्धा (कालांश) मिश्रक।
दिट्ठिवाय-पदं
92. दिट्ठिवायस्स णं दस णामधेज्जा पण्णत्ता, तं जहा- दिट्ठिवाएति वा, हेउवाएति वा, भूयवाएति वा, तच्चावाएति वा, सम्मावाएति वा, धम्मावाएति वा, भासाविजएति वा, पुव्वगतेति वा, अणुजोगगतेति वा, सव्वपाणभूतजीवसत्तसुहावहेति वा।
दृष्टिवाद-पद
92. दृष्टिवाद के दस नाम हैं- 1. दृष्टिवाद, 2. हेतुवाद, 3. भूतवाद, 4. तत्त्ववाद (तथ्यवाद), 5. सम्यग्वाद, 6. धर्मवाद, 7. भाषाविचय (भाषाविजय), 8. पूर्वगत, 9. अनुयोगगत, 10. सर्वप्राणभूतजीवसत्त्वसुखावह।
सत्य-पद
93. दसविधे सत्थे पण्णत्ते, तं जहा-
शस्त्र-पद
93. शस्त्र33 के दस प्रकार हैं-
संगह-सिलोगो
1. सत्थमग्गी विसं लोणं, सिणेहो खारमंबिलं। दुप्पउत्तो मणो वाया, काओ भावो य अविरती॥
संग्रह-श्लोक
1. अग्नि, 2. विष, 3. लवण, 4. स्नेह, 5. क्षार, 6. अम्ल, 7. दुष्प्रयुक्त मन, 8. दुष्प्रयुक्त वचन, 9. दुष्प्रयुक्त काया, 10. अविरति-ये चारों (7, 8, 9, 10) भाव-आत्मपरिणामात्मक शस्त्र हैं।
दोस-पदं
94. दसविहे दोसे पण्णत्ते, तं जहा- 1. तज्जातदोसे मतिभंगदोसे, पसत्थारदोसे, परिहरणदोसे। सलक्खण-क्कारण-हेउदोसे, संकामणं णिग्गह-वत्थुदोसे॥
दोष-पद
94. दोष के दस प्रकार है34- 1. तज्जातदोष-वादकाल में प्रतिवादी से क्षुब्ध होकर मौन हो जाना। 2. मतिभंगदोष-तत्त्व की विस्मृति हो जाना। 3. प्रशास्तृदोष-सभ्य या सभानायक की ओर से होने वाला दोष। 4. परिहरणदोष-वादी द्वारा उपन्यस्त हेतु का छल या जाति से परिहार करना। 5. स्वलक्षणदोष-वस्तु के निर्दिष्ट लक्षण में अव्याप्त, अतिव्याप्त, असम्भव दोष का होना। 6. कारणदोष-कारण सामग्री के एकांश को कारण मान लेना, पूर्ववर्ती होने मात्र से कारण मान लेना। 7. हेतुदोष-असिद्ध, विरुद्ध, अनैकांतिक आदि दोष। 8. संक्रमणदोष-प्रस्तुत प्रमेय को छोड़ अप्रस्तुत प्रमेय की चर्चा करना। 9. निग्रहदोष-छल आदि के द्वारा प्रति-वादी को निगृहीत करना। 10. वस्तुदोष-पक्ष के दोष।
विसेस-पदं
95. दसविधे विसेसे पण्णत्ते, तं जहा- 1. वत्थु तज्जातदोसे य, दोसे एगट्ठिएति य। कारेण य पडुप्पवण्णे, दोसे णिच्चेहिय अट्ठमे॥ अत्तणा उवणीते य, विसेसे ति य ते दस॥
विशेष-पद
95. विशेष के दस प्रकार हैं35- 1. वस्तुदोषविशेष-पक्ष-दोष के विशेष प्रकार। 2. तज्जातदोषविशेष-वादकाल में प्रतिवादी से प्राप्त क्षेत्र के विशेष प्रकार। 3. दोषविशेष-अतिभंग आदि दोषों के विशेष प्रकार। 4. एकार्थिकविशेष-पर्यायवाची शब्दों में निरुर्थक्तिभेद से होने वाला अवैशिष्ट्य। 5. कारणविशेष-कारण के विशेष प्रकार। 6. प्रत्युत्पन्नदोषविशेष-वस्तु को क्षणिक मानने पर कृतनाश शीर आकृत योग नामक दोष। 7. नित्यदोषविशेष-वस्तु को सर्वथा नित्य मानने पर प्राप्त होने वाले दोष के विशेष प्रकार। 8. अधिकदोषविशेष-वादकाल में दृष्टान्त, निगमन आदि का अतिरिक्त प्रयोग। 9. आत्मनाउपनीतविशेष-उदाहरणदोष का एक प्रकार। 10. विशेष-वस्तु का भेदात्मक धर्म।
सुद्धवायाणुओग-पदं
96. दसविधे सुद्धवायाणुओगे पण्णत्ते, तं जहा- चंकारे, मंकारे, पिंकारे, सेयंकारे, सायंकारे, एगत्ते, पुधत्ते, संजूहे, संकामिते, भिण्णे।
शुद्धवागनुयोग-पद
96. शुद्धवचन (वाक्य-निरपेक्ष पदों) का अनुयोग दस प्रकार का होता हैं36- 1. चंकार अनुयोग-चकार के अर्थ का विचार। 2. मंकार अनुयोग-मकार का विचार। 3. पिंकार अनुयोग-'अपि' के अर्थ का विचार। 4. सेयंकार अनुयोग-'से' अथवा 'सेय' के अर्थ का विचार। 5. सायंकार अनुयोग-'सायं' आदि निपात शब्दों के अर्थ का विचार। 6. एकत्व अनुयोग-'एक वचन' का विचार। 7. पृथक्त्च अनुयोग-बहुवचन का विचार। 8. संयूथ अनुयोग-समास का विचार। 9. संक्रामित अनुयोग-विभक्ति और वचन के संक्रमण का विचार। 10. भिन्न अनुयोग-क्रमभेद, कालभेद आदि का विचार।
दाण-पदं
97. दसविहे दाणे पण्णत्ते, तं जहा-
दान-पद
97. दान के दस प्रकार हैं37-
संगह-सिलोगो
1. अणुकंपा संगहे चेव, भये कालुणिए ति य। लज्जाए गारवेणं च, अहम्मे उण सत्तमे॥ धम्मे य अट्ठमे वुत्ते, काहीति य कतं ति य॥
संग्रह-श्लोक
1. अनुकम्पादान-करुणा से देना। 2. संग्रहदान-सहायता के लिए देना। 3. भयदान-भय से देना। 4. कारुण्यदान-मृत के पीछे देना। 5. लज्जादान-लज्जावश देना। 6. गौरवदान-यश के लिए देना, गर्व-पूर्वक देना। 7. अधर्मदान-हिंसा असत्य आदि पापों में आसक्त व्यक्ति को देना। 8. धर्मदान-संयमी को देना। 9. कृतमितिदान-अमुक ने सहयोग किया था, इसलिए उसे देना। 10. करिष्यतिदान-अमुक आगे सहयोग करेगा, इसलिए उसे देना।
गति-पदं
98. दसविधा गती पण्णत्ता, तं जहा- णिरयगती, णिरयविग्गहगती, तिरियगती, तिरियविग्गहगती, मणुयगती, मणुयविग्गहगती, देवगती, देवविग्गहगती, सिद्धिगती, सिद्धिविग्गहगती।
गति-पद
98. गति के दस प्रकार हैं38- 1. नरकगति, 2. नरकविग्रहगति, 3. तिर्यञ्चगति, 4. तिर्यञ्चविग्रहगति, 5. मनुष्यगति, 6. मनुष्यविग्रहगति, 7. देवगति, 8. देवविग्रहगति, 9. सिद्धिगति, 10. सिद्धिविग्रहगति।
मुंड-पदं
99. दस मुंडा पण्णत्ता, तं जहा- सोतिंदियमुंडे, चक्खिंदियमुंडे, घाणिंदियमुंडे, जिब्भिंदियमुंडे, फासिंदियमुंडे, कोहमुंडे, माणमुंडे, मायामुंडे, लोभमुंडे, सिरमुंडे।
मुण्ड-पद
99. मुण्ड के दस प्रकार हैं- 1. श्रोत्रेन्द्रिय मुण्ड-श्रोत्रेन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला। 2. चक्षुइन्द्रिय मुण्ड-चक्षुइन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला। 3. घ्राणइन्द्रिय मुण्ड-घ्राणइन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला। 4. जिह्वाइन्द्रिय मुण्ड-रसनइन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला। 5. स्पर्शइन्द्रिय मुण्ड-स्पर्शइन्द्रिय के विकार का अपनयन करने वाला। 6. क्रोध मुण्ड-क्रोध का अपनयन करने वाला। 7. मान मुण्ड-मान का अपनयन करने वाला। 8. माया मुण्ड-माया का अपनयन करने वाला। 9. लोभ मुण्ड-लोभ का अपनयन करने वाला। 10. शिर मुण्ड- शिर के केशों का अपनयन करने वाला।
संखाण-पदं
100. दसविधे संखाणे पण्णत्ते, तं जहा-
संख्यान-पद
100. संख्यान के दस प्रकार हैं39-
संगहणी-गाहा
1. परिकम्मं ववहारो, रज्जू रासी कला-सवण्णे य। जावंतावति वग्गो, घणो य तह वग्गवग्गोवि, कप्पो य।
संग्रह-श्लोक
1. परिकर्म, 2. व्यवहार, 3. रज्जू, 4. राशि, 5. कलासवर्ण, 6. यावत्तावत्, 7. वर्ग, 8. घन, 9. वर्गवर्ग, 10. कल्प।
101. दसविधे पच्चक्खाणे पण्णत्ते, तं जहा- 1. अणागयमतिक्कंतं, कोडीसहियं णियंटितं चेव। सागारमणागारं, परिमाणकडंणिरवसेसं। संकेयणगं चेव अद्धाए, पच्चक्खाणं दसविहं तु॥
101. प्रत्याख्यान के दस प्रकार हैं40- 1. अनागतप्रत्याख्यान-भविष्य में करणीय तप को पहले करना। 2. अतिक्रान्तप्रत्याख्यान-वर्तमान में करणीय तप नहीं किया जा सके, उसको भविष्य में करना। 3. कोटिसहितप्रत्याख्यान-एक प्रत्याख्यानका अन्तिम दिन और दूसरे प्रत्याख्यान का प्रारम्भिक दिन हो, वह कोटि सहित प्रत्याख्यान है। 4. नियन्त्रितप्रत्याख्यान-नीरोग या ग्लान अवस्था में भी 'मैं अमुक प्रकार का तप अमुक-अमुक दिन अवश्य करूंगा'-इस प्रकार का प्रत्याख्यान करना। 5. साकारप्रत्याख्यान-(अपवाद सहित) प्रत्याख्यान। 6. अनाकारप्रत्याख्यान-(अपवाद रहित) प्रत्याख्यान। 7. परिमाणकृतप्रत्याख्यान-दत्ति, कवल, भिक्षा, गृह, द्रव्य आदि के परिमाण युक्त प्रत्याख्यान। 8. निरवशेषप्रत्याख्यान-अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य का सम्पूर्ण परित्याग युक्त प्रत्याख्यान। 9. संकेतप्रत्याख्यान-संकेत या चिह्न सहित किया जाने वाला प्रत्याख्यान। 10. अध्वाप्रत्याख्यान-मुहूर्त्त, पौरुषी आदि कालमान के आधार पर किया जाने वाला प्रत्याख्यान।
सामायारी-पदं
102. दसविहे सामायारी पण्णत्ता, तं जहा-
सामाचारी-पद
102. सामाचारी के दस प्रकार हैं41-
संगह-सिलोगो
1. इच्छा मिच्छा तहक्कारो, आवस्सिया य णिसीहिया। आपुच्छणा य पडिपुच्छा, छंदणा य णिमंतणा॥ उवसंपया य काले, सामायरी दसविहा उ।
संग्रह-श्लोक
1. इच्छा-कार्य करने या कराने में इच्छाकार का प्रयोग। 2. मिथ्या-भूल हो जाने पर स्वयं उसकी आलोचना करना। 3. तथाकार-आचार्य के वचनों को स्वीकार करना। 4. आवश्यकी-उपाश्रय के बाहर जाते समय 'आवश्यक कार्य के लिए जाता हूं' कहना। 5. नैषेधिकी-कार्य से निवृत्त होकर आए तब 'मैं निवृत्त हो चुका हूं' कहना। 6. आपृच्छा-अपना कार्य करने की आचार्य से अनुमति लेना। 7. प्रतिपृच्छा-दूसरों का कार्य करने की आचार्य से अनुमति लेना। 8. छन्दना-आहार के लिए साधर्मिक साधुओं को आमंत्रित करना। 9. निमंत्रणा-'मैं आपके लिए आहार आदि लाऊं'-इस प्रकार गुरु आदि को निमंत्रित करना। 10. उपसपंदा-ज्ञान, दर्शन और चारित्र की विशेष प्राप्ति के लिए कुछ समय तक दूसरे आचार्य का शिष्यत्व स्वीकार करना।
महावीर-सुमिण-पदं
103. समणे भगवं महावीरे छउमत्थ-कालियाए अंतिमराइयंसी इमे दस महासुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तं जहा- 1. एगं च णं महं घोररूवदित्तधरं तालपिसायं सुमिणे पराजितं पासित्ता णं पडिबुद्धे। 2. एगं च ण महं सुक्किलपक्खगं पुंस्कोइलगं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 3. एगं च णं महं चित्तविचित्त- पक्खगं पुंस्कोइलं सुविणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 4. एगं च णं महं दामदुगं सव्व-रयणामयं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 5. एगं च णं महं सेतं गोवग्गं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 6. एगं च णं महं पउमसरं सव्वओ समंता कुसुमितं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 7. एगं च णं महं सागरं उम्मी-वीची-सहस्सकलितं भुयाहिं तिण्णं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 8. एगं च णं महं दिणयरं तेयसा जलंतं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 9. एगं च णं महं हरि-वेरुलिय-वण्णाभेणं णियएणमंतेणं माणुसुत्तरं पव्वतं सव्वतो समंता आवेढियं परिवेढियं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे। 10. एगं च ण महं मंदरे पव्वते मंदरचूलियाए उवरिं सीहासण-वरगयमत्ताणं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे।
महावीर-स्वप्न-पद
103. श्रमण भगवान् महावीर छद्मस्थकालीन अवस्था में रात के अन्तिम भाग में दस महास्वप्न देखकर प्रतिबुद्ध हुए।42 1. महान् घोररूप वाले दीप्तिमान् एक तालपिशाच (ताड जैसे लम्बे पिशाच) को स्वप्न में पराजित हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 2. श्वेत पंखों वाले एक बड़े पुंस्कोकिल को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 3. चित्रविचित्र पंखों वाले एक बड़े पुंस्कोकिल को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 4. सर्व रत्नमय दो बड़ी मालाओं को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 5. एक महान् श्वेत गोवर्ग को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 6. चहुं ओर कुसुमित एक बड़े पद्मसरोवर को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 7. स्वप्न में हजारों ऊर्मियों और वीचियों से परिपूर्ण एक महासागर को भुजाओं से तीर्ण हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 8. तेज से जाज्वल्यमान एक महान् सूर्य को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 9. स्वप्न में भूरे व नीले वर्ण वाली अपनी आंतों से मानुषोत्तर पर्वत को चारों ओर से आवेष्टित और परिवेष्टित हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए। 10. स्वप्न में महान् मन्दर पर्वत की मन्दरचूलिका पर अवस्थित सिंहासन के ऊपर अपने आपको बैठे हुए देखकर प्रतिबुद्ध हुए।
1.जअण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं घोररूवदित्तधरं तालपिसायं सुमिणे पराजितं पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणेणं भगवता महावीरेणं मोहणिज्जे कम्मे मूलओ उग्घाइते। 2. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं सुक्किलपक्खगं पुंस-कोइलगंसुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणे भगवं महावीरे सक्कज्झाणोवगए विहरइ। 3. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं चित्तविचित्तपक्खगं पुंसकोइलगं सुविणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणे भगवं महावीरे ससमय-परसमयियं चित्तविचित्तं दुवालसंगं गणिपिडगं आघवेति पण्णवेति परूवेति दंसेति णिदंसेति उवदंसेति, तं जहा- आयारं, सूयगडं, ठाणं, समवायं, विवा (आ?) हपण्णत्तिं, णायधम्मकहाओ, उवासगदसाओ, अंतगडदसाओ, अणुत्तरोववाइय-दसाओ, पण्हावागरणाइं, विवागसुयं, दिट्ठिवायं। 4. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं दामदुगं सव्वरयणा मयं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणे भगवे महावीरे दुविहं धम्मं पण्णवेति, तं जहा- अगारधम्मं च, अणगारधम्मं च। 5. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं सेतं गोवग्गं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणस्स भगवओ महावीरस्स चाउव्वणाइण्णे संघे, तं जहा- समणा, समणीओ, सावगा, सावियाओ। 6. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं पउमसरं सव्वओ समंता कुसुमितं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणे भगवं महावीरे चउव्विहे देवे पण्णवेति, तं जहा- भवणवासी, वाणमंतरे, जोइसिए, वेमाणिए। 7. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं सागरं उम्मीवीची-सहस्सकलितं भुयाहिं तिण्णं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तं णं समणेणं भगवता महावीरेणं अणादिए अणवदग्गे दीहमद्धे चाउरंते संसारकंतारे तिण्णे। 8. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं दिणयरं तेयसा जलंतं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणस्स भगवओ महावीरस्स अणंते अणुत्तरे णिव्वाघाए णिरावरणे कसिणे पडिपुण्णे केवलवरणाणदंसणे समुप्पण्णे। 9. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं हरि-वेरूलिय-वण्णाभेणं णियएणमंतेणं माणुसुत्तरं पव्वतं सव्वतो समंता आवेढियं परिवेढियं सुमिणे पासित्ता णं0 पडिबुद्धे, तण्णं समणस्स भगवतो महावीरस्स सदेवमणुयासुरे लोगे उराला कित्ति-वण्ण-सद्द-सिलोगा परिगुव्वंति-इति खलु ससणे भगवं महावीरे, इति खलु समणे भगवं महावीरे। 10. जण्णं समणे भगवं महावीरे एगं च णं महं मंदरे पव्वते मंदर-चूलियाए उवरिं सीहासणवरगयमत्ताणं सुमिणे पासित्ता णं पडिबुद्धे, तण्णं समणे भगवं महावीरे सदेवमणुयासुराए परिसाए मज्झगते केवलिपण्णत्तं धम्मं आघवेति पण्णवेति परूवेति दंसेति णिदंसेति उवदंसेति।
1. श्रमण भगवान् महावीर महान् घोर-रूप वाले दीप्तिमान् एक तालपिशाच (ताड़ जैसे लम्बे पिशाच) को स्वप्न में पराजित हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने मोहनीय कर्म को मूल से उखाड़ फेंका। 2. श्रमण भगवान् महावीर श्वेत पंखों वाले एक बड़े पुंस्कोकिल को देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् शुक्लध्यान को प्राप्त हुए। 3. श्रमण भगवान् महावीर चित्र-विचित्र पंखों वाले एक बड़े पुंस्कोकिल को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने स्व-समय और पर-समय का निरूपण करने वाले, द्वादशांग गणिपिटक का आख्यान किया, प्रज्ञापन किया, प्ररूपण किया, दर्शन, निदर्शन और उपदर्शन किया। आचार, सूत्रकृत, स्थान, समवाय, विवाहप्रज्ञप्ति, ज्ञाताधर्मकथा, उपासकदशा, अन्तकृतदशा, अनुत्तरोपपातिकदशा, प्रश्नव्याकरण, विपाक और दृष्टिवाद। 4. श्रमण भगवान् महावीर सर्वरत्नमय दो बड़ी मालारओं को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने अगारधर्म (गृहस्थ-धर्म) और अनगारधर्म (साधु धर्म)-इन दो धर्मों की प्ररूपणा की। 5. श्रमण भगवान् महावीर एक महान् श्वेत गोवर्ग को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् के चतुर्वर्णात्मक-श्रमण, श्रमणी, श्रावक और श्राविका-संघ हुआ। 6. श्रमण भगवान् महावीर चहुं ओर कुसुमित एक बड़े पद्मसरोवर को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने भवनपति, वानमन्तर, ज्योतिष और वैमानिक इन चार प्रकार के देवों की प्ररूपणा की। 7. श्रमण भगवान् महावीर स्वप्न में हजारों ऊर्मियों और वीचियों से परिपूर्ण एक महासागर को भुजाओं से तीर्ण हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने अनादि, अनन्त, प्रलम्ब और चार अन्तवाले संसार रूपी कानन को पार किया। 8. श्रमण भगवान् महावीर तेज से जाज्वल्यमान एक महान् सूर्य को स्वप्न में देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् को अनन्त, अनुत्तर, निर्व्याघात, निरावरण, पूर्ण, प्रतिपूर्ण, केवलज्ञान और केवलदर्शन प्राप्त हुए। 9. श्रमण भगवान् महावीर स्वप्न में भूरे व नीले वर्ण वाली अपनी आंतों से मानुषोत्तर पर्वत को चारों ओर से आवेष्टित और परिवेष्टित हुआ देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् की देव, मनुष्य और असुरों के लोक में प्रधान कीर्ति, वर्ण, शब्द और श्लाका व्याप्त हुई। 'श्रमण भगवान् महावीर ऐसे हैं' श्रमण भगवान् महावीर ऐसे हैं-ये शब्द सर्वत्र फैल गए। 10. श्रमण भगवान् महावीर स्वप्न में महान् मन्दर पर्वत की मन्दरचूलिका पर अवस्थित सिंहासन के ऊपर अपने आपको बैठे हुए देखकर प्रतिबुद्ध हुए, उसके फलस्वरूप भगवान् ने देव, मनुष्य और असुर की परिषद् के बीच में केवलीप्रज्ञप्त धर्म का आख्यान किया, प्रज्ञापन किया, प्ररूपण किया, दर्शन, निदर्शन और उपदर्शन किया।
रुचि-पदं
104. दसविधे सरागसम्मद्दंसणे पण्णत्ते, तं जहा-
रुचि-पद
104. सराग-सम्यग्दर्शन के दस प्रकार हैं43-
संगहणी-गाहा
1. णिसग्गुवएसरुई, आणारुई सुत्तबीयरुइ मेव। अभिगम-वित्थाररुई, किरिया-संखेव-धम्मरुई॥
संग्रह-श्लोक
1. निसर्ग रुचि-नैसर्गिक सम्यग्दर्शन। 2. उपदेश रुचि-उपदेशजनित सम्यग्दर्शन। 3. आज्ञा रुचि-वीतराग द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत से उत्पन्न सम्यग्दर्शन। 4. सूत्र रुचि-सूत्र ग्रन्थों के अध्ययन से उत्पन्न सम्यग्दर्शन। 5. बीज रुचि-सत्य के एक अंश के सहारे अनेक अंशों में फैलने वाला सम्यग् दर्शन। 6. अभिगम रुचि-विशाल ज्ञानराशि के आशय को समझने पर प्राप्त होने वाला सम्यग्दर्शन। 7. विस्तार रुचि-प्रमाण और नय की विविध भंगियों के बोध से उत्पन्न सम्यग्दर्शन। 8. क्रिया रुचि-क्रियाविषयक सम्यग्दर्शन। 9. संक्षेप रुचि-मिथ्या आग्रह के अभाव में स्वल्प ज्ञान जनित सम्यग्दर्शन। 10. धर्म रुचि-धर्म विषयक सम्यग्दर्शन।
सण्णा-पदं
105. दस सण्णाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- आहारसण्णा, भयसण्णा, मेहुणसण्णा, परिग्गहसण्णा, कोहसण्णा, माणसण्णा, मायासण्णा, लोभसण्णा, लोगसण्णा, ओहसण्णा।
संज्ञा-पद
105. संज्ञा के दस प्रकार हैं44- 1. आहारसंज्ञा, 2. भयसंज्ञा, 3. मैथुनसंज्ञा, 4. परिग्रहसंज्ञा, 5. क्रोधसंज्ञा, 6. मानसंज्ञा, 7. मायासंज्ञा, 8. लोभसंज्ञा, 9. लोकसंज्ञा, 10. ओघसंज्ञा।
106. णेरइयाणं दस सण्णाओ एवं चेव।
107. एवं णिरंतरं जाव वेमाणियाणं।
106, 107. नैरयिकों से लेकर वैमानिक तक के सभी दण्डकों के जीवों में दस संज्ञाएं होती हैं।
वेयणा-पदं
108. णेरइया णं दसविधं वेयणं पच्चणुभवमाणा विहरंति, तं जहा- सीतं, उसिणं, खुधं, पिवासं, कंडुं, परज्झं, भयं, सोगं, जरं, वाहिं।
वेदना-पद
108. नैरयिक दस प्रकार की वेदना का अनुभव करते हैं- 1. शीत, 2. ऊष्ण, 3. क्षुधा ,4. पिपासा, 5. खुजलाना, 6. परतंत्रता, 7. भय, 8. शोक, 9. जरा, 10. व्याधि।
छउमत्थ-केवलि-पदं
109. दस ठाणाइं छउमत्थे सव्वभावेणं ण जाणति ण पासति, तं जहा- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिाकायं, आगासत्थिकायं, जीवं असरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं, गंधं, वातं, अयं जिणे भविस्सति वा ण वा भविस्सति। अयं सव्वदुक्खाणमंतं करेस्सति वा ण वा करेस्सति। एताणि चेव उप्पण्णणाणदंसणधरे अरहा जिणे केवली सव्वभावेणं जाणइ पासइ- धम्मत्थिकायं, अधम्मत्थिकायं, आगासत्थिकायं, जीवं सरीरपडिबद्धं, परमाणुपोग्गलं, सद्दं, गंधं, वातं, अयं जिणे भविस्सति वा ण वा भविस्सति, अयं सव्वदुक्खाणमंतं करेस्सति वा ण वा करेस्सति।
छद्मस्थ-केवलि-पद
109. दस पदार्थों को छद्मस्थ सम्पूर्ण रूप से न जानता है, न देखता है- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्तजीव, 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध, 8. वायु, 9. यह जिन होगा या नहीं? 10. यह सभी दु:खों का अन्त करेगा या नहीं? विशिष्ट ज्ञान-दर्शन को धारण करने वाले अर्हत्, जिन, केवली इनको सम्पूर्ण रूप से जानते, देखते हैं- 1. धर्मास्तिकाय, 2. अधर्मास्तिकाय, 3. आकाशास्तिकाय, 4. शरीरमुक्तजीव, 5. परमाणुपुद्गल, 6. शब्द, 7. गंध, 8. वायु, 9. यह जिन होगा या नहीं? 10. यह सभी दु:खों का अन्त करेगा या नहीं?
दसा-पदं
110. दस दसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा- कम्मविवागदसाओ, उवासगदसाओ, अंतगडदसाओ, अणुत्तरोववाइय-दसाओ, आयारदसाओ, पण्हावागरणदसाओ, बंधदसाओ, दोगिद्धिदसाओ, दीहदसाओ, संखेवियदसाओ।
दशा-पद
110. दशा-दस अध्ययन वाले आगम दस हैं45- 1. कर्मविपाकदशा, 2. उपासकदशा, 3. अन्तकृतदशा, 4. अनुत्तरोपपातिकदशा, 5. आचारदशा-दशाश्रुतस्कन्ध, 6. प्रश्नव्याकरणदशा, 7. बंधदशा, 8. द्विगृद्धिदशा, 9. दीर्घदशा, 10. संक्षेपिकदशाा।
111. कम्मविवागदसाणं दस अज्झ-यणा पण्णत्ता, तं जहा-
111. कर्मविपाकदशा के अध्ययन दस हैं46-
संगह-सिलोगो
1. मियापुत्ते य गोत्तासे, अंडे सगडेतियावरे। माहणे णंदिसेणे, सोरिए य उदुंबरे॥ सहसुद्दाहे आमलए, कुमारे लेच्छई इति॥
संग्रह-श्लोक
1. मृगापुत्र, 2. गोत्रास, 3. अण्ड, 4. शकट, 5. ब्राह्मण, 6. नन्दिषेण, 7. शौरिक, 8. उदुम्बर, 9. सहस्रोद्दाह आमरक, 10. कुमारलिच्छवी।
112. उवासगदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. आणंदे कामदेवे अ, गाहावतिचूलणीपिता। सुरादेवे चुल्लसतए, गाहावतिकुंडकोलिए॥ सद्दालपुत्ते महासतए, णंदिणीपिया लेइयापिता॥
112. उपासकदशा के अध्ययन दस हैं47- 1. आनन्द, 2. कामदेव, 3. गृहपति चूलिनीपिता, 4. सुरादेव 5. चुल्लशतक, 6. गृहपति कुण्डकोलिक, 7. सद्दालपुत्र, 8. महाशतक, 9. नन्दिनीपिता, 10. लेयिकापिता।
113. अंतगडदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. णमि मातंगे सोमिले, रामगुत्ते सुदंसणे चेव। जमाली य भगाली य, किंकसे चिल्लाए ति य॥ फाले अंबडपुत्ते य, एमेते दस आहिता॥
113. अन्तकृतदशा के अध्ययन दस हैं48- 1. नमि, 2. मातंग, 3. सोमिल, 4. रामगुप्त, 5. सुदर्शन, 6. जमाली, 7. भगाली, 8. किंकष, 9. चिल्वक, 10. पाल अम्बडपुत्र।
114. अणुत्तरोववातियदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. इसिदासे य धण्णे य, सुणक्खते कातिए ति य। संठाणे सालिभद्दे य, आणंदे तेतली ति य॥ दसण्णभद्दे अतिमुत्ते, एमेते दस आहिया।
114. अनुत्तरोपपातिकदशा के अध्ययन दस हैं49- 1. ऋषिदास, 2. धन्य, 3. सुनक्षत्र, 4. कार्त्तिक, 5. संस्थान, 6. शालिभद्र, 7. आनन्द, 8. तेतली, 9. दशार्णभद्र, 10. अतिमुक्त।
115. आयारदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- वीसं असमाहिट्ठाणा, एगवीसं सबला, तेत्तीसं आसायणाओ, अट्ठविहा गणिसंपया, दस चित्तसमाहिट्ठाणा, एगारस उवासगपडिमाओ, बारस भिक्खुपडिमाओ, पज्जोसवणाकप्पो, तीसं मोहणिज्जट्ठाणा, आजाइट्ठाणं।
115. आचारदशा (दशाश्रुतस्कन्ध) के अध्ययन दस हैं50- 1. बीस असमाधिस्थान, 2. इक्कीस शबलदोष, 3. तेतीस आशातना, 4. अष्टविध गणिसम्पदा, 5. दस चित्त-समाधिस्थान, 6. ग्यारह उपासकप्रतिमा, 7. बारह भिक्षुप्रतिमा, 8. पर्युषणाकल्प, 9. तीस मोहनीयस्थान, 10. आजातिस्थान।
116. पण्हावागरणदसाणं दस अज्झ-यणा पण्णत्ता, तं जहा- उवमा, संखा, इसिभासियाइं, आयरियभासियाइं, महावीरभासिआइं, खोमगपसिणाइं, कोमलपसिणाइं, अद्दागपसिणाइं, अंगुट्ठपसिणाइं, बाहुपसिणाइं।
116. प्रश्नव्याकरणदशा के अध्ययन दस हैं51- 1. उपमा, 2. संख्या, 3. ऋषिभाषित, 4. आचार्यभाषित, 5. महावीरभाषित, 6. क्षौमकप्रश्न, 7. कोमलप्रश्न, 8. आदर्शप्रश्न, 9. अंगुष्ठप्रश्न, 10. बाहुप्रश्न।
117. बंधदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- बंधे य मोक्खे य देविड्ढि दसारमंडले वि य। आयरियविप्पडिवत्ती, उवज्झायविप्पडिवत्ती, भावणा, विमुत्ती, सातो, कमे।
117. बंधदशा के अध्ययन दस हैं52- 1. बंध, 2. मोक्ष, 3. देवर्द्धि, 4. दशामण्डल, 5. आचार्यविप्रतिपत्ति, 6. उपाध्यायविप्रतिपत्ति, 7. भावना, 8. विमुक्ति, 9. सात, 10. कर्म।
118. दोगेद्धिदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- वाए, विवाए, उववाते, सुखेत्ते, कसिणे, बायालीसं, सुमिणा, तीसं महासुमिणा, बावत्तरि सव्वसुमिणा हारे, रामगुत्ते, य, एमेते दस आहिता।
118. द्विगृद्धिदशा के अध्ययन दस हैं 53- 1. वाद, 2. विवाद, 3. उपपात, 4. सुक्षेत्र, 5. कृत्स्न, 6. बयालीस स्वप्न, 7. तीस महास्वप्न, 8. बहत्तर सर्वस्वप्न, 9. हार, 10. रामगुप्त।
119. दीहदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- 1. चंदे सूरे य सुक्के य, सिरिदेवी पभावती। दीवसमुद्दोववत्ती, बहू पुत्ती मंदरेति य॥ थेरे संभूतविजए य, थेरे पम्ह ऊसासणीसासे॥
119. दीर्घदशा के अध्ययन दस हैं54- 1. चन्द्र, 2. सूर्य, 3. शुक्र, 4. श्रीदेवी, 5. प्रभावती, 6. द्वीपसमुद्रोपपत्ति, 7. बहुपुत्री मन्दरा 8. स्थविर सम्भूतविजय, 9. स्थविर पक्ष्म, 10. उच्छ्वास-नि:श्वास।
120. संखेवियदसाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा- खुड्डिया विमाणपविभत्ती विभाणपविभत्ती अंगचूलिया, वग्गचूलिया, विवाहचूलिया, अरुणोववाते, वरुणोववाते, गरुलोववाते, वेलंधरोववाते, वेसमणोववाते।
120. संक्षेपिकदशा के अध्ययन दस हैं55- 1. क्षुल्लिका विमानप्रविभक्ति, 2. महती विमानप्रविभक्ति, 3. अंग चूलिका-आकार आदि अंगों की चूलिका, 4. वर्गचूलिका-अन्तअृकतदशा की चूलिका, 5. विवाहचूलिका-भगवती की चूलिका, 6. अरुणोपपात, 7. गरुणोपपात, 8. गरुडोपपात, 9. वेलंधरोपपात, 10. वैश्रमणोपपात।
कालचक्कं-पदं
121. दस सागरोवमकोडाकोडीओ कालो उस्सप्पिणीए।
कालचक्र-पद
121. अवसर्पिणी काल दस कोटि-कोटि सागरोपम का होता है।
122. दस सागरोवमकोडाकोडीओ कालो ओसप्पिणीए।
122. उत्सर्पिणी काल दस कोटि-कोटि सागरोपम का होता है।
अंतर-परंपर-उववण्णादि-पदं
123. दसविधा णेरइया पण्णत्ता, तं जहा- अणंतरोववण्णा, परंपरोववण्णा, अणंतरावगाढा, परंपरावगाढा, अणंतराहारगा, परंपराहारगा, अणंतपज्जत्ता, परंपरापज्जत्ता, चरिमा, अचरिमा। एवं-णिरंतरं जाव वेमाणिया।
अनन्तर-परम्पर-उपपन्नादि-पद
123. नैरयिक दस प्रकार के हैं- 1. अनन्तर उपपन्न-जिन्हें उत्पन्न हुए एक समय हुआ। 2. परम्पर उपपन्न-जिन्हें उत्पन्न हुए दो आदि समय हुए हों। 3. अनन्तर अवगाढ-विवक्षित क्षेत्र से अव्यवहित आकाश प्रदेश में अवस्थित। 4. परम्पर अवगाढ-विवक्षित क्षेत्र से व्यवहित आकाश-प्रदेश में अवस्थित। 5. अनन्तर आहारक-प्रथम समय के आहारक। 6. परम्पर आहारक-दो आदि समयों के आहारक। 7. अनन्तर पर्याप्त-प्रथम समय के पर्याप्त। 8. परम्पर पर्याप्त-दो आदि समयों के पर्याप्त। 9. चरम-नरकगति में अन्तिम बार उत्पन्न होने वाले। 10. अचरम-जो भविष्य में नरगगति में उत्पन्न होंगे। इसी प्रकार वैमानिक तक के सभी दण्डकों के जीवों के दस-दस प्रकार हैं।
णरय-पदं
124. चउत्थीए णं पंकप्पभाए पुढवीए, दस णिरयावाससतसहस्सा पण्णत्ता।
नरक-पद
124. चौथी पंकप्रभा पृथ्वी में दस लाख नरकावास हैं।
ठिति-पदं
125. रयणप्पभाए पुढवीए जहण्णेणं णेरइयाणं दसवाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता।
स्थिति-पद
125. रत्नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष की है।
126. चउत्थीए णं पंकप्पभाए पुढवीए उक्कोसेणं णेरइयाणं सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
126. चौथी पंकप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों की उत्कृष्ट स्थिति दस सागरोपम की है।
127. पंचमाए णं धूमप्पभाए पुढवीए जहण्णेणं णेरइयाणं दस सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
127. पांचवी धूमप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों की जघन्य स्थिति दस सागरोपम की है।
128. असुरकुमाराणं जहण्णेणं दस-वाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता। एवं जाव थणियकुमाराणं।
128. असुरकुमार देवों की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष की है। इसी प्रकार स्तनितकुमार तक के सभी भवनपति देवों की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष की है।
129. बायरवणस्सतिकाइयाणं उक्को- सेणं दसवाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता।
129. बादर वनस्पतिकायिक जीवों की उत्कृष्ट स्थिति दस हजार वर्ष की है।
130. वाणमंतराणं देवाणं जहण्णेणं दसवाससहस्साइं ठिती पण्णत्ता।
130. वानमन्तर देवों की जघन्य स्थिति दस हजार वर्ष की है।
131. बंभलोगे कप्पे उक्कोसेणं देवाणं दस सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
131. ब्रह्मलोककल्प-पांचवें देवलोक के देवों की उत्कृष्ट स्थिति दस सागरोपम की है।
132. लंतए कप्पे देवाणं जहण्णेणं दस सागरोवमाइं ठिती पण्णत्ता।
132. लान्तककल्प-छठे देवलोक में देवों की जघन्य स्थिति दस सागरोपम की है।
भाविभद्दत्त-पदं
133. दसहिं ठाणेहिं जीवा आगमेसि-भद्दत्ताए कम्मं पगरेंति, तं जहा- अणिदाणताए, दिट्ठिसंपण्णताए, जोगवाहिताए, खंतिखमणताए, जितिंदियताए, अमाइल्लताए, अपासत्थताए, सुसामण्णताए, पवयण-वच्छल्लताए, पवयणउब्भावणताए।
भाविभद्रत्व-पद
133. दस स्थानों से जीव भावी कल्याणकारी कर्म करते हैं- 1. अनिदानता-भौतिक समृर्द्धि के लिए साधना का विनिमय न करना। 2. दृष्टिसंपन्नता-सम्यक्दृष्टि की आराधना। 3. योगवाहिता56-समाधिपूर्ण जीवन। 4. क्षान्तिक्षमणता-समर्थ होते हुए भी क्षमा करना। 5. जितेन्द्रियता। 6. ऋजुता। 7. अपार्श्वस्थता-ज्ञान, दर्शन और चारित्र के आचार की शिथिलता न रखना। 8. सुश्रामण्य। 9. प्रवचन वत्सलता-आगम और शासन के प्रति प्रगाढ अनुराग। 10. प्रवचन-उद्भावनता-आगम और शासन की प्रभावना।
आसंसप्पओग-पदं
134. दसविहे आसंसप्पओगे पण्णत्ते, तं जहा- इहलोगासंसप्पओगे, परलोगासं-सप्पओगे, दुहओलोगासंसप्पओगे, जीवियासंसप्पओगे, मरणासं-सप्पओगे, कामासंसप्पओगे, भोगासंसप्पओगे, लाभासंसप्पओगे, पूयासंसप्पओगे, सक्कारासंसप्पओगे।
आशंसाप्रयोग-पद
134. आशंसाप्रयोग के दस प्रकार हैं- 1. इहलोक की आशंसा करना। 2. परलोक की आशंसा करना। 3. इहलोक और परलोक की आशंसा करना। 4. जीवन की आशंसा करना। 5. मरण की आशंसा करना। 6. काम (शब्द और रूप) की आशंसा करना। 7. भोग (गंध, रस और स्पर्श) की आशंसा करना। 8. लाभ की आशंसा करना। 9. पूजा की आशंसा करना। 10. सत्कार की आशंसा करना।
धम्मं-पदं
135. दसविधे धम्मे पण्णत्ते, तं जहा- गामधम्मे, णगरधम्मे, रट्ठधम्मे, पासंडधम्मे, कुलधम्मे, गणधम्मे, संघधम्मे, सुयधम्मे, चरित्तधम्मे, अत्थिकायधम्मे।
धर्म-पद
135. धर्म के दस प्रकार हैं- 1. ग्रामधर्म-गांव की व्यवस्था-आचार-परम्परा। 2. नगरधर्म-नगर की व्यवस्था। 3. राष्ट्रधर्म-राष्ट्र की व्यवस्था। 4. पाषण्डधर्म-पाषण्डों-श्रमण सम्प्रदायों का आचार। 5. कुलधर्म-उग्र आदि कुलों का आचार। 6. गणधर्म-गण-राज्यों की व्यवस्था। 7. संघधर्म-गोष्ठियों की व्यवस्था। 8. श्रुतधर्म-ज्ञान की आराधना, द्वादशाङ्गी की आराधना। 9. चारित्रधर्म-संयम की आराधना। 10. अस्तिकायधर्म-गति सहायक द्रव्य- धर्मास्तिकाय।
थेर-पदं
136. दस थेरा पण्णत्त, तं जहा- गामथेरा, णगरथेरा, रट्ठथेरा, पसत्थथेरा, कुलथेरा, गणथेरा, संघथेरा, जातिथेरा, सुअथेरा, परियायथेरा।
स्थविर-पद
136. स्थविर दस प्रकार के होते हैं57- 1. ग्रामस्थविर, 2. नगरस्थविर, 3. राष्ट्रस्थविर, 4. प्रशास्तास्थविर-प्रशासक ज्येष्ठ, 5. कुलस्थविर, 6. गणस्थविर, 7. संघस्थविर, 8. जातिस्थविर-साठ वर्ष की आयु वाला। 9. श्रुतस्थविर-समवाय आदि अंगों को धारण करने वाला। 10. पर्यायस्थविर-बीस वर्ष की दीक्षा- पर्याय वाला।
पुत्त-पदं
137. दस पुत्ता पण्णत्ता, तं जहा- अत्तए, खेत्तए, दिण्णए, विण्णए, उरसे, मोहरे, सोंडीरे, संवुड्ढे, उवयाइते, धम्मंतेवासी।
पुत्र-पद
137. पुत्र दस प्रकार के होते हैं58- 1. आत्मज-अपने पिता से उत्पन्न। 2. क्षेत्रज-नियोग-विधि से उत्पन्न। 3. दत्तक-गोद लिया हुआ। 4. विज्ञक-विद्या-शिष्य। 5. औरस-स्नेहवश स्वीकृत पुत्र। 6. मौखर-वाक्पटुता के कारण पुत्र रूप में स्वीकृत। 7. शौंडीर-पराक्रम के कारण पुत्र रूप में स्वीकृत। 8. संवर्द्धित-पोषित अनाथ-पुत्र। 9. औपयाचितक-देवता की आराधना से उत्पन्न पुत्र अथवा सेवक। 10. धर्मान्तेवासी-धर्म-शिष्य।
अणुत्तर-पदं
138. केवलिस्स णं दस अणुत्तरा पण्णत्ता, तं जहा- अणुत्तरे णाणे, अणुत्तरे दंसणे, अणुत्तरे चरित्ते, अणुत्तरे तवे, अणुत्तरे वीरिए, अणुत्तरा खंती, अणुत्तरा मूत्ती, अणुत्तरे अज्जवे, अणुत्तरे मद्दवे, अणुत्तरा लाघवे।
अनुत्तर-पद
138. केवली के दस अनुत्तर होते हैं- 1. अनुत्तर ज्ञान, 2. अनुत्तर दर्शन, 3. अनुत्तर चारित्र, 4. अनुत्तर तप, 5. अनुत्तर वीर्य, 6. अनुत्तर क्षान्ति, 7. अनुत्तर मुक्ति, 8. अनुत्तर आर्जव, 9. अनुत्तर मार्दव, 10. अनुत्तर लाघव।
कुरा-पदं
139. समयखेत्ते णं दसकुराओ पण्णत्ताओ, तं जहा- पंच देवकुराओ, पंच उत्तरकुराओ। तत्थ णं दस महतिमहालया महादुमा पण्णत्ता, तं जहा- जंबू, सुदंसणा, धायइरुक्खे, महाधायइरुक्खे, पउमरुक्खे, महापउमरुक्खे, पंच कूडसामलीओ। तत्थ णं दस देवा महड्ढिया जाव परिवसंति, तं जहा- अणाढिते जंबूद्दीवाधिपती, सुदंसणे, पियदंसणे, पोंडरीए, महापोंडरीए, पंच गरुला वेणुदेवा।
कुरु-पद
139. समयक्षेत्र में दस कुरा हैं- पांच देवकुरा। पांच उत्तरकुरा। यहां दस विशाल महाद्रुम हैं- 1. जम्बू सुदर्शना, 2. धातकी, 3. महाधातकी, 4. पद्म, 5. महापद्म और पांच कूटशाल्मली। वहां महर्द्धिक, महाद्युति सम्पन्न, महानुभाग, महान् यशस्वी, महान् बली और महान् सुखी तथा पल्योपम की स्थितिवाले दस देव रहते हैं- 1. जम्बूद्वीपाधिपति अनादृत, 2. सुदर्शन, 3. प्रियदर्शन 4. पौंडरीक, 5. महापौंडरीक और पांच गरुड़ वेणुदेव।
दुस्समा-लक्खण-पदं
140. दसहिं ठाणेहिं ओगाढं दुस्समं जाणेज्जा, तं जहा- अकाले वरिसइ, काले ण वरिसइ, असाहू पूइज्जंति, साहू ण पूइज्जंति गुरुसु जणो मिच्छं पडिवण्णो, अमणुण्णा सद्दा, अमणुण्णा रूवा, अमणुण्णा गंधा, अमणुण्णा रसा अमणुणा फासा।
दु:षमा-लक्षण-पद
140. दस स्थानों में दुष्षमा काल की अवस्थिति जानी जाती है- 1. असमय में वर्षा होती है, 2. समय पर वर्षा नहीं होती, 3. असाधुओं की पूजा होती है, 4. साधुओं की पूजा नहीं होती, 5. मनुष्य गुरुजनों के प्रति मिथ्या व्यवहार करता है, 6. शब्द अमनोज्ञ हो जाते हैं, 7. रस अमनोज्ञ हो जाते हैं, 8. रूप अमनोज्ञ हो जाते हैं, 9. गंध अमनोज्ञ हो जाते हैं, 10. स्पर्श अमनोज्ञ हो जाते हैं।
सुसमा-लक्खण-पदं
141. दसहिं ठाणेहिं ओवगाढ़ं सुषमं जाणेज्जा, तं तहा- अकाले ण वरिसति, काले वरिसति, असाहू ण पूइज्जंति, साहू पूइज्जंति, गुरुसु जणो सम्मं पडिवण्णो, मणुण्णा सद्दा, मणुण्णा रूवा, मणुण्णा गंधा, मणुण्णा रसा, मणुण्णा फासा।
सुषमा-लक्षण-पद
141. दस स्थानों में सुषमा काल की अवस्थिति जानी जाती है- 1. असमय में वर्षा नहीं होती, 2. समय पर वर्षा होती, 3. असाधुओं की पूजा नहीं होती, 4. साधुओं की पूजा होती है, 5. मनुष्य गुरुजनों के प्रति सम्यग् व्यवहार करता है, 6. शब्द मनोज्ञ होते हैं, 7. रस मनोज्ञ हो जाते हैं, 8. रूप मनोज्ञ होते हैं, 9. गंध मनोज्ञ होते हैं, 10. स्पर्श मनोज्ञ होते हैं।
रुक्ख-पदं
142. सुसमसुसमाए णं समाए दसविहा रुक्खा उवभोगत्ताए हव्व-मागच्छंति, तं जहा-
वृक्ष-पद
142. सुषमा-सुषमा काल में दस प्रकार के वृक्ष उपभोग में आते हैं-
संगहणी-गाहा
1. मतंगया य भिंगा, तुडितंगा दीव जोति चित्तंगा। चित्तरसा मणियंगा, गेहागारा अणियणा य॥
संग्रहणी-गाथा
1. मदाङ्गक-मादक रस वाले, 2 भृङ्ग-भाजनाकार पत्तों वाले, 3. त्रुटिताङ्ग-वाद्यध्वनि उत्पन्न करने वाले, 4. दीपाअङ्ग-प्रकाश करने वाले, 5. ज्योतिङ्ग-अग्नि की भांति ऊष्मा सहित प्रकाश करने वाले, 6. चित्राङ्ग-मालाकार पुष्पों से लदे हुए, 7. चित्ररस-विविध प्रकार के मनोज्ञ रस वाले, 8. मणिअंग-आभरणाकार अवयवों वाले, 9. गेहाकार-घर के आकार वाले, 10. अनग्न-नग्नत्व को ढांकने के उपयोग में आने वाले।
कुलगर-पदं
143. जंबुद्दीवे दीवे भरहे वासे तीताए उस्सप्पिणीए दस कुलगरा होत्था, तं जहा-
कुलकर-पद
143. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत क्षेत्र में अतीत उत्सर्पिणी में दस कुलकर हुए थे-
संगहणी-गाहा
1. सयंजले सयाऊ य, अणंतसेणे य अजितसेणे य। कक्कसेणे भीमसेणे, महाभीमसेणं य सत्तमे॥ दढरहे दसरहे, सयरहे।
संग्रहणी-गाथा
1. स्वयंजल, 2. शतायु, 3. अनन्तसेन, 4. अजितसेन, 5. कर्कसेन, 6. भीमसेन, 7. महाभीमसेन, 8. दृढ़रथ, 9. दशरथ, 10. शतरथ।
144. जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे आगामीसाए उस्सर्प्पिणीए दस कुल-गरा भविस्संति, तं जहा- सीमंकरे, सीमंधरे, खेमंकरे, खेमंधरे, विमलवाहणे, संमुती, पडिसुते, दढधणू, दसधणू, सतधणू।
144. जम्बूद्वीप द्वीप के भरत क्षेत्र में आगामी उत्सर्पिणी में दस कुलकर होंगे- 1. सीमंतक, 2. सीमंधर, 2. क्षेमंकर, 3. क्षेमंधर, 5. विमलवाहन, 6. सन्मति, 7. प्रतिश्रुत, 8. दृढ़धनु, 9. दशधनु, 10. शतधनु।
वक्खारपव्वय-पदं
145. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पुरत्थिमेणं सीताए महाणईए उभओकूले दस वक्खारपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- मालवंते, चित्तकूडे, पम्हकूडे, णलिणकूडे, एगसेले, तिकूडे, वेसमणकूडे, अंजणे, मायंजणे, सेामणसे।
वक्षस्कारपर्वत-पद
145. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पूर्व में महानदी शीता के दोनों तटों पर दस वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. माल्यवान्, 2. चित्रकूट, 3. पक्ष्मकूट, 4. नलिनकूट, 5. एकशैल, 6. त्रिकूट, 7. वैश्रमणकूट, 8. अञ्जन, 9. माताञ्जन, 10. सौमनस।
146. जंबुद्दीवे दीवे मंदरस्स पव्वयस्स पच्चत्थिमे णं सीओदाए महाणईए उभओकूले दस वक्खारपव्वता पण्णत्ता, तं जहा- विज्जुप्पभे, अंकावती, पम्हावती, आसीविसे, सुहावहे, चंदपव्वते, सूरपव्वते, णागपव्वते, देवपव्वते, गंधमायणे।
146. जम्बूद्वीप द्वीप के मन्दर पर्वत के पश्चिम में महानदी शीतोदा के दोनों तटों पर दस वक्षस्कार पर्वत हैं- 1. विद्युत्प्रभ, 2. अङ्कावती, 3. पक्ष्मावती, 4. आसीविष, 5. सुखावह, 6. चन्द्रपर्वत, 7. सूरपर्वत, 8. नागपर्वत, 9. देवपर्वत, 10. गंधमादन।
147. एवं धाइयसंडपुरत्थिमद्धेवि वक्खारा भाणियव्वा जाव दुक्खर-वरदीवड्ढपच्चत्थिमद्धे।
147. इसी प्रकार धातकीषण्ड के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में तथा अर्द्धपुष्करवर द्वीप के पूर्वार्ध और पश्चिमार्ध में शीता और शीतोदा महानदियों के दोनों तटों पर दस-दस वक्षस्कार पर्वत हैं।
कप्प-पदं
148. दस कप्पा इंदाहिट्ठिया पण्णत्ता, तं जहा- सोहम्मे, ईसाणे, सणंकुमारे, माहिंदे, बंभलोए, लंतए, महासुक्के, सहस्सारे, पाणते, अच्चुते।
कल्प-पद
148. इन्द्राधिष्ठित कल्प दस हैं- 1. सौधर्म, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र, 5. ब्रह्मलोक, 6. लान्तक, 7. शुक्र, 8. सहसार, 9. प्राणत, 10. अच्युत।
149. एतेसु णं दससु कप्पेसु दस इंदा पण्णत्ता, तं जहा- सक्के, ईसाणे, सणंकुमारे, माहिंदे, बंभे, संतए, महासुक्के, सहस्सारे, पाणते, अच्चुते।
149. इन दस कल्पों में इन्द्र दस हैं- 1. शक्र, 2. ईशान, 3. सनत्कुमार, 4. माहेन्द्र, 5. ब्रह्म, 6. लान्तक, 7. महाशुक्र, 8. सहस्रार, 9. प्राणत, 10. अच्युत।
150. एतेसि णं दसण्हं इंदाणं दस परिजाणिया विमाणा पण्णत्ता, तं जहा- पालए, पुप्फए, सोमणसे, सिरिवच्छे, णंदियावत्ते, कामकमे, पीतिमणे, मणोरमे, विमलवरे, सव्वतोभद्दे।
150. इन दस इन्द्रों के परियानिक विमान दस हैं- 1. पालक, 2. पुष्पक, 3. सौमनस, 4. श्रीवत्स, 5. नंद्यावर्त्त, 6. कामक्रम, 7. प्रीतिमान, 8. मनोरम, 9. विमलवर, 10. सर्वतोभद्र।
पडिमा-पदं
151. दसदसमिया णं भिक्खुपडिमा एगेण रातिंदियसतेणं अद्धछट्ठेहिं य भिक्खासतेहिं अहासुत्तं अहाअत्थं अहातच्चं अहामग्गं अहाकम्पं सम्मं काएणं फासिया पालिया सोहिया सोरिया किट्टिया आराहिया यावि भवति।
प्रतिमा-पद
151. दस दशमिका (10x10) भिक्षु-प्रतिमा सो दिन-रात तथा 550 भिक्षा-दत्तियों द्वारा यथासूत्र, यथाअर्थ, यथातथ्य, यथामार्ग, यथाकल्प तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, पूरित, कीर्तित और आराधित की जाती है।
जीव-पदं
152. दसविधा संसारसमावण्णगा जीवा पण्णत्ता, तं जहा- पढमसमयएगिंदिया, अपढमसमय-एगिंदिया, पढमसमयबेइंदिया, अपढमसमयबेइंदिया, पढमसमयते-इंदिया, अपढमसमयतेइंदिया, पढमसमयचउरिंदिया, अपढमसमय-चउरिंदिया, पढमसमयपंचिंदिया, अपढमसमयपंचिंदिया।
जीव-पद
152. संसारसमापन्नक जीव दस प्रकार के हैं- 1. प्रथमसमय एकेन्द्रिय। 2. अप्रथमसमय एकेन्द्रिय। 3. प्रथमसमय द्वीन्द्रिय। 4. अप्रथमसमय द्वीन्द्रिय। 5. प्रथमसमय त्रीन्द्रिय। 6. अप्रथमसमय त्रीन्द्रिय। 7. प्रथमसमय चतुरिन्द्रिय। 8. अप्रथमसमय चतुरिन्द्रिय। 9. प्रथमसमय पञ्चेन्द्रिय। 10. अप्रथमसमय पञ्चेन्द्रिय।
153. दसविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- पुढविकाइया, आउकाइया, तेउकाइया, वाउकाइया, वणस्सइकाइया, बेंदिया, तेइंदिया, चउरिंदिया, पंचेंदिया, अणिंदिया। अहवा-दसविधा सव्वजीवा पण्णत्ता, तं जहा- पढमसमयणेरइया, अपढमसमयणेरइद या, पढमसमयतिरिया, अपढमसमयतिरिया, पढमसमयमणुया, अपढमसमयमणुया, पढमसमयदेवा, अपढमसमयदेवा, पढमसमयसिद्धा, अपढमसमयसिद्धा।
153. सर्व जीव दस प्रकार के हैं- 1. पृथ्वीकायिक, 2. अप्कायिक, 3. तेस्कायिक, 4. वायुकायिक, 5. वनस्पतिकायिक, 6. द्वीन्द्रिय, 7. त्रीन्द्रिय, 8. चतुरिन्द्रिय, 9. पञ्चेन्द्रिय, 10. अनिन्द्रिय। अथवा-सर्व जीव दस प्रकार के हैं- 1. प्रथमसमय नैरयिक, 2. अप्रथमसमय नैरयिक, 3. प्रथमसमय तिर्यञ्च, 4. अप्रथमसमय तिर्यञ्च, 5. प्रथमसमय मनुष्य, 6. अप्रथमसमय मनुष्य, 7. प्रथमसमय देव, 8. अप्रथमसमय देव, 9. प्रथमसमय सिद्ध, 10. अप्रथमसमय सिद्ध।
सताउय-दसा-पदं
154. वाससताउयस्स णं पुरिसस्स दस दसाओ पण्णत्ताओ, तं जहा-
शतायुष्क-दशा-पद
154. शतायु पुरुष के दस दशाएं होती है59-
संगह-सिलोगो
1. बाला किड्ढा मंदा, बला पण्ण हायणी। पवंचा पब्भारा, मुम्मुही सायणी तधा॥
संग्रह-श्लोक
1. बाला, 2. क्रीड़ा, 3. मन्दा, 4. बला, 5. प्रज्ञा, 6. हायिनी, 7. प्रपञ्चा, 8. प्राग्भारा, 9. मृन्मुखी, 10. शायिनी।
तणवणस्सइ-पद
155. दसविधा तणवणस्सतिकाइया पण्णत्ता, तं जहा- मूले, कंदे, खंधे, तया, साले, पवाले, पत्ते, पुप्फे, फले, बीये।
तृणवनस्पति-पद
155. तृणवनस्पतिकायिक दस प्रकार के होते हैं- 1. मूल, 2. कन्द, 3. स्कन्ध, 4. त्वक्, 5. शाखा, 6. प्रवाल, 7. पत्र, 8. पुष्प, 9. फल, 10. बीज।
सेढि-पदं
156. सव्वाओ वि णं विज्जाहरसेढीओ दस-दस जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
श्रेणि-पद
156. दीर्घवैताढ्य पर्वत के सभी विद्याधर- नगरों की श्रेणियां दस-दस योजन चौड़ी हैं।
157. सव्वाओवि णं आभिओग-सेढीओ दस-दस जोयणाइं विक्खंभेणं पण्णत्ता।
157. दीर्घवैताढ्य पर्वत के सभी आभियोगक श्रेणियां60 (आभियोगिक देवों की श्रेणियां) दस-दस योजन चौड़ी हैं।
गेविज्जग-पदं
158. गेविज्जगविमाणां णं दस जोयण सयाइं उड्ढं उच्चतेणं पण्णत्ता।
ग्रैवेयक-पद
158. ग्रैवेयक विमानों की ऊपर की ऊंचाई दस सौ योजन की है।
तेयसा भासकरण-पदं
159. दसहिं ठाणेहिं सह तेयसा भासं कुज्जा, तं जहा- 1. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते समाणे परिकुविते तस्स तेयं णिसिरेज्जा। से तं परितावेति, से तं परितावेत्ता तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 2. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते समाणे देवे परिकुविए तस्स तेयं णिसिरेज्जा। से तं परितावेति, से तं परितावेत्ता तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 3. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते समाणे परिकुविते देवे वि य परिकुविते ते दुहओ पडिण्णा तस्स तेयं णिसिरेज्जा। ते तं परितावे ति, ते तं परितावेत्ता तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 4. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) परिकुविए तस्स तेयं णिसिरेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, ते फोडा भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 5. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) देवे परिकुविए तस्स तेयं णिसिरेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, ते फोडा भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 6. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) परिकुविए देवे वि य परिकुविए ते दुहओ पडिण्णा तस्स तेयं णिसिरेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, ते फोडा भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा0 भासं कुज्जा। 7. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) परिकुविए तस्य तेयं णिसिरेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, तत्थ पुला संमुच्छंति, ते पुलाभिज्जंति, ते पुला भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 8. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) देवे परिकुविए तस्य तेयं णिसिरेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, तत्थ पुला संमुच्छंति, ते पुला भिज्जंति, ते पुला भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 9. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेज्जा, से य अच्चासातिते (समाणे?) परिकुविए देवे वि य परिकुविए ते दुहओ पडिण्णा तस्य तेयं णिरिसेज्जा। तत्थ फोडा संमुच्छंति, ते फोडा भिज्जंति, तत्थ पुला संमुच्छंति, ते पुला भिज्जंति, ते पुला भिण्णा समाणा तामेव सह तेयसा भासं कुज्जा। 10. केइ तहारूवं समणं वा माहणं वा अच्चासातेमाणे, तेयं णिसिरेज्जा, से य तत्थ णो कम्मति, णो पकम्मति, अंचिअंचियं करेति, करेत्ता आयाहिण-पयाहिणं करेति, करेत्ता उड्ढं वेहासं उप्पतति, उप्पतेत्ता से णं ततो पडिहते पडिणियत्तति, पडिणियत्तिता तमेव सरीरगं अणुदहमाणे-अणुदहमाणे सह तेयसा भासं कुज्जा-जहा वा गोसालस्स मंखलिपुत्तस्स तवे तेए।
तेज से भस्मकरण-पद
159. दस कारणों से श्रमण-माहन (अत्या- शातना करने वाले को) तेज से भस्म कर डालता है- 1. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। वह अत्याशातना से कुपित होकर, उस पर तेज फेंकता है। वह तेज उस व्यक्ति को परितापित करता है, परितापित कर उसे तेज से भस्म कर देता है। 2. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर कोई देव कुपित होकर अत्याशतना करने वाले पर तेज फेंकता है। वह तेज उस व्यक्ति को परितापित करता है, परितापित कर उसे तेज से भस्म कर देता है। 3. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर मुनि व देव दोनों कुपित होकर उसे मारने की प्रतिज्ञा कर उस पर तेज फेंकते हैं। वह तेज उस व्यक्ति को परितापित करता है, परितापित कर उसे तेज से भस्म कर देता है। 4. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। तब वह अत्याशातना से कुपित होकर, उस पर तेज फेंकता है। तब उसके शरीर में स्फोट (फोड़े) उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देते हैं। 5. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर कोई देव कुपित होकर, आशातना करने वाले पर तेज फेंकता है। तब उसके शरीर में स्फोट उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देते हैं। 6. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर मुनि व देव कुपित होकर उसे मारने की प्रतिज्ञा कर उस पर तेज फेंकते हैं। तब उसके शरीर में स्फोट उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देते हैं। 7. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। तब वह अत्याशातना से कुपित होकर, उस पर तेज फेंकता है। तब उसके शरीर में स्फोट उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं। उनमें पुल (फुंसियां) निकलती हैं। वे फूटती हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देती है। 8. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर कोई देव कुपित होकर अत्याशातना करने वाले पर तेज फेंकता है। तब उसके शरीर में स्फोट उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं। उनमें पुल (फुंसियां) निकलती हैं। वे फूटती हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देती है। 9. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता है। उसके अत्याशातना करने पर मुनि व देव-दोनों कुपित होकर उसे मारने की प्रतिज्ञा कर, उस पर तेज फेंकते है। तब उसके शरीर में स्फोट उत्पन्न होते हैं। वे फूटते हैं। उनमें पुल (फुंसियां) निकलती हैं। वे फूटती हैं और फूटकर उसे तेज से भस्म कर देती है। 10. कोई व्यक्ति तथारूप-तेजोलब्धि-सम्पन्न श्रमण-माहन की अत्याशातना करता हुआ उस पर तेज फेंकता है। वह तेज उसमें घुस नहीं सकता। उसके ऊपर-नीचे, नीचे-ऊपर आता जाता है, दांए-बांए प्रदक्षिणा करता है। वैसा कर आकाश में चला जाता है। वहां से लौटकर उस श्रमण-माहण के प्रबल तेज से प्रतिहत होकर वापस उसी के पास चला जाता है, जो उसे फेंकता है। उसके शरीर में प्रवेश कर उसे उसकी तेजोलब्धि के साथ भस्म कर देता है। जिस प्रकार मंखलीपुत्र गोशालक ने भगवान् महावीर पर तेज का प्रयोग किया था। (वीतरागता के प्रभाव से भगवान् भस्मसात् नहीं हुए। वह तेज लौटा और उसने गेाशालक को ही जला डाला।)
अच्छेरंग-पदं
160. दस अच्छेरगा पण्णत्त, तं जहा-
आश्चर्यक-पद
160. आश्चर्य दस हैं61-
संगहणी-गाहा
1. उवसग्ग गब्भहरणं, इत्थीतित्थं अभाविया परिसा। कण्हस्स अवरकंका, उत्तरणं चंदसूराणं॥ 2. हरिवंशकुलप्पत्ती, चमरुप्पातो य अट्ठसयसिद्धा। अस्संजतेसु पूआ, दस वि अणंतेणं कालेण॥
संग्रहणी-गाथा
1. उपसर्ग-तीर्थंकरों के उपसर्ग होना। 2. गर्भहरण-भगवान् महावीर का गर्भापहरण। 3. स्त्री का तीर्थकर होना। 4. अभावित परिषद्-तीर्थंकर के प्रथम धर्मोपदेश की विफलता। 5. कृष्ण का अपरकंका नगरी में जाना। 6. चन्द्र और सूर्य का विमान सहित पृथ्वी पर आना। 7. हरिवंश कुल की उत्पत्ति। 8. चमर का उत्पात-चमरेन्द्र का सौधर्म- कल्प (प्रथम देवलोक) में जाना। 9. एक सौ आठ सिद्ध-एक समय में एक साथ एक सौ आठ व्यक्तियों का मुक्त होना। 10. असंयमी की पूजा। -ये दसों आश्चर्य अनन्तकाल के व्यवधान से हुए हैं।
कंड-पदं
161. इमीसे णं रयणप्पभाए पुढवीए रयणे कंडे दस जोयणसयाइं बाहल्लेणं पण्णत्ते।
162. इमीसे णं रयणप्पभाए पुढवीए वइरे कंडे दस जोयणसताइं बाहल्लेणं पण्णत्ते।
163. एवं वेरुलिए लोहितक्खे मसार-गल्ले हंसगब्भे पुलए सोगंधिए जोतिरसे अंजणे अंजणपुलए रतयं जातरूवे अंके फलिहे रिट्ठे। जहा-रयणे तहा सोलसविधा भाणितव्वा।
काण्ड-पद
161-163. रत्नकाण्ड, वज्रकाण्ड, वैडूर्य-काण्ड, लोहिताक्षकाण्ड, मसारगल्लककाण्ड, हंसगर्भकाण्ड, पुलककाण्ड, सौगन्धिककाण्ड, ज्योतिरसकाण्ड, अञ्जनकाण्ड, अञ्जन-पुलककाण्ड, रजतकाण्ड, जातरूपकाण्ड, अङ्ककाण्ड, स्फटिककाण्ड और रिष्ट-काण्ड-इनमें से प्रत्येक काण्ड दस सौ-दस सौ योजन मोटा है।
उव्वेह-पदं
164. सव्वे वि णं दीव-समुद्दा दस जोयणसताइं उव्वेहेणं पण्णत्ता।
उद्वेध-पद
164. सभी द्वीप-समुद्र दस सौ दस सौ योजन गहरे हैं।
165. सव्वे वि णं महादहा दस जोयणाइं उव्वेहेणं पण्णत्ता।
165. सभी महाद्रह दस-दस योजन गहरे हैं।
166. सव्वे वि णं सलिलकुंडा दस जोयणाइं उव्वेहेणं पण्णत्ता।
166. सभी सलिलकुंड (प्रपातकुण्ड) दस-दस योजन गहरे हैं।
167. सीता-सीतोया णं महाणईओ मुहमूले दस-दस जोयणाइं उव्वेहेणं पण्णत्ताओ।
167. शीता और शीतोदा महानदियों का मुख-मूल (समुद्र-प्रवेश स्थान) दस-दस योजन गहरा है।
णक्खत्त-पदं
168. कत्तियाणक्खत्ते सव्वबाहिराओ मंडलाओ दसमे मंडले चारं चरति।
नक्षत्र-पद
168. कृत्तिका नक्षत्र चन्द्रमा के सर्व-बाह्यमंडल से दसवें मंडल में गति करता है।
169. अणुराधाणक्खत्ते सव्वब्भंतराओ मंडलाओ दसमे मंडले चारं चरति।
169. अनुराधा नक्षत्र चन्द्रमा के सर्वाभ्यन्तर मंडल से दसवें मंडल में गति करता है।
णाणविद्धिकर-पदं
170. दस णक्खत्ता णाणस्स विद्धिकरा पण्णत्ता, तं जहा-
ज्ञानवृद्धिकर-पद
170. ज्ञान की वद्धि करने वाने नक्षत्र दस हैं-
संगहणी-गाहा
1. मिगसिरमद्दा पुस्सो, तिण्णि य पुव्वाइं मूलमस्सेसा। हत्थो चित्ता य तहा, दस विद्धिकराइं णाणस॥
संग्रहणी-गाथा
1. मृगशिरा, 2. आर्द्रा, 3. पुष्य, 4. पूर्वाषाढा, 5. पूर्वभाद्रपद, 6. पूर्वफाल्गुनी, 7. मूल, 8. अश्लेषा, 9. हस्त, 10. चित्रा।
कुलकोडि-पदं
171. चउप्पयथलयरपंचिंदियतिरिक्ख-जोणियाणं दस जाति-कुलकोडि-जोणिपमुह-सतसहस्सा पण्णत्ता।
कुलकोटि-पद
171. पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चयोनिक स्थलचर चतुष्पद के योनिप्रवाह में होने वाली दस जाति कुल-कोटियां एक लाख हैं।
172. उरपरिसप्पयथलयरपंचिंदिय-तिरिक्खजोणियाणं दस जाति-कुल-कोडि-जोणिपमुह-सतसहस्सा पण्णत्ता।
172. पञ्चेन्द्रिय तिर्यञ्चयोनिक स्थलचर उरपरिसर्प के योनिप्रवाह में होने वाली दस जाति कुल-कोटियां एक लाख हैं।
पावकम्म-पदं
173. जीवा णं दसठाणणिव्वत्तिते पोग्गले पावकम्मत्ताए चिणिंसु चिणंति वा चिणिस्संति वा, तं जहा- पढमसमयएगिंदियणिव्वत्तिए, अपढमसमयएगिंदियणिव्वत्तिए, पढमसमयबेइंदियणिव्वत्तिए, अपढमसमयबेइंदियणिव्वत्तिए, पढमसमयतेइंदियणिव्वत्तिए, अपढमसमयतेइंदियणिव्वत्तिए, पढमसमयचउरिंदियणिव्वत्तिए, अपढमसमयचउरिंदियणिव्वत्तिए, पढमसमयपंचिंदियणिव्वत्तिए, अपढमसमयपंचिदियणिव्वत्तिए। एवं-चिण-उवचिण-बंध उदीर-वेय तह णिज्जरा चेव।
पापकर्म-पद
173. जीवों ने दस स्थानों से निर्वतित पुद्गलों का पापकर्म के रूप में चय किया है, करते हैं और करेंगे- 1. प्रथमसमय एकेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 2. अप्रथमसमय एकेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 3. प्रथमसमय द्वीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 4. अप्रथमसमय द्वीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 5. प्रथमसमय त्रीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 6. अप्रथमसमय त्रीन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 7. प्रथमसमय चतुरिन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 8. अप्रथमसमय चतुरिन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 9. प्रथमसमय पञ्चेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। 10. अप्रथमसमय पञ्चेन्द्रियनिर्वर्तित पुद्गलों का। इसी प्रकार उनका उपचय, बंधन, उदीरण, वेदन और निर्जरण किया है, करते हैं और करेंगे।
पोग्गल-पदं
174. दसपएसिया खंधा अणंता पण्णत्ता।
पुद्गल-पद
174. दस प्रदेशी स्कन्ध अनन्त हैं।
175. दसपएसोगाढा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
175. दस प्रदेशावगाढ पुद्गल अनन्त हैं।
176. दससमयठितीया पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
176. दस समय की स्थिति वाले पुद्गल अनन्त हैं।
177. दसगुणकालगा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
177. दस गुण वाले काले पुद्गल अनन्त हैं।
178. एवं वण्णेहिं गंधेहिं रसेहिं फासेहिं दसगुणलुक्खा पोग्गला अणंता पण्णत्ता।
178. इसी प्रकार शेष वर्ण तथा गंध, रस और स्पर्शों के दस गुण वाले पुद्गल अनन्त हैं।
ग्रन्थ परिमाण
अक्षर परिमाण-165448
अनुष्टुप् श्लोक परिमाण-5170 अक्षर
टिप्पण
स्थान-१०
1, 2 दीर्घ, ह्रस्व (सू. 2)
वृत्तिकार ने प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त (दीह) और ह्रस्व (रहस्स) शब्दों के दो-दो अर्थ किए हैं-
(1) दीर्घ-दीर्घवर्णाश्रित शब्द।
(2) दूरश्रव्य-दूर तक सुनाई देने वाला शब्द, किन्तु इसका अर्थ दूरश्रव्य की अपेक्षा प्रलम्बध्वनि वाला शब्द अधिक संगत लगता है।
ह्रस्व-(1) ह्रस्ववर्णाश्रित शब्द।
(2) लघुध्वनि वाला शब्द।
3. (सू. 6)
प्रस्तुत सूत्र का प्रतिपाद्य यह है कि शरीर या किसी स्कंध से संबद्ध पुद्गल दस कारणों से चलित होता है-स्थानान्तरिक होता है।
वृत्तिकार के अनुसार दसों स्थानों की व्याख्या प्रथमा और सप्तमी-दोनों विभक्तियों से की जा सकती है।
1. खाद्यमान पुद्गल अथवा खाने के समय पुद्गल चलित होता है।
2. परिणत होता हुआ पुद्गल अथवा जठराग्नि के द्वारा खल और रस में परिणत होते समय पुद्गल चलित होता है।
3. उच्छ्वासवायु का पुद्गल अथवा उच्छ्वास के समय पुद्गल चलित होता है।
4. नि:श्वासवायु का पुद्गल अथवा नि:श्वास के समय पुद्गल चलित होता है।
5. वेद्यमान कर्म-पुद्गल अथवा कर्मवेदन के समय पुद्गल चलित होता है।
6. निर्जीर्यमान कर्म-पुद्गल अथवा कर्म निर्जरण के समय पुद्गल चलित होता है।
7. वैक्रियशरीर के रूप में परिणत होता हुआ पुद्गल अथवा वैक्रिय शरीर की परिणति के समय पुद्गल चलित होता है।
8. परिचर्यमाण (मैथुन में संप्रयुक्त) वीर्य के पुद्गल अथवा मैथुन के समय पुद्गल चलित होता है।
9. यक्षाविष्ट्यशरीर अथवा यक्षावेश के समय पुद्गल (शरीर) चलित होता है।
10. देहगतवायु से प्रेरित पुद्गल अथवा शरीर में वायु के बढ़ने पर बाह्म वायु से प्रेरित पुद्गल चलित होता है।
4,5. उपकरण संवर शूचीकुशाग्रसंवर (सू. 10)
उपकरणसंवर-उपधि के दो प्रकार हैं-ओध उपधि और उपग्रह उपधि। जो उपकरण प्रतिदिन काम में आते हैं उन्हें 'ओघ' और जो कोई विशिष्ट कारण उपस्थित होने पर संयम की सुरक्षा के लिए स्वीकृत किए जाते हैं उन्हें 'उपग्रह' उपधि कहा जाता है।
उपकरण संवर का अर्थ है-अप्रतिनियत और अकल्पनीय वस्त्र आदि उपकरणों का अस्वीकार अथवा बिखरे हुए वस्त्र आदि उपकरणों को व्यवस्थित रख देना।
यह उल्लेख औघिक उपधि की अपेक्षा से है।
सूचीकुशाग्रसंवर-सूई और कुशाग्र का संवरण (संगोपन) कर रखना, जिसे वे शरीरोपघातक न हों। ये उपकरण औघिक नहीं होते किन्तु प्रयोगजनवश कदाचित् रखे जाते हैं।
सूची और कुशाग्र-ये दो शब्द समस्त औपग्रहिक उपकरणों के सूचक हैं।
प्रस्तुत सूत्र में प्रथम आठ भाव-संवर और शेष दो द्रव्य-संवर है।
6. (सू. 15)
प्रस्तुत सूत्र में प्रव्रज्या के दस प्रकार बतलाए गए हैं। प्रव्रज्या ग्रहण के अनेक कारण हो सकते हैं। उनमें से कुछेक कारणों का यहां उल्लेख है। वृत्तिकार ने दसों प्रकार की प्रव्रज्याओं के उदाहरणों का नामोल्लेख मात्र किया है। उनका विस्तार इस प्रकार है-
1. छन्दा-अपनी इच्छा से ली जाने वाली प्रव्रज्या।
(क) एक बौद्ध भिक्षु थे। उनका नाम था गोविन्द। एक जैन आचार्य ने उन्हें अठारह बार वाद में पराजित किया। इस पराजय से खिन्न होकर उन्होंने सोचा-'जब तक मैं इनके (जैनों के) सिद्धांतों को पूर्ण रूप से समझ नहीं लेता, तब तक इनको वाद-प्रतिवाद में जीत नहीं सकूंगा।'
ऐसा सोचकर वे उन्हीं जैन आचार्य के पास आए, जिन्होंने उन्हें पराजित किया था। उन्होंने ज्ञान सीखना प्रारम्भ किया। धीरे-धीरे उन्होंने सारा ज्ञान सीख लिया। इस चेष्टा से ज्ञानावरण कर्म का क्षय होने पर उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई।
एक बार वे आचार्य के पास गए। अपनी सारी बात उनके समक्ष सरलता से रखते हुए उन्होंने कहा-'आप मुझे व्रत (प्रव्रज्या) ग्रहण करावें।' आचार्य ने उन्हें दीक्षित कर दिया। अन्त में वे सूरि पद पर अधिष्ठित हुए और वे गोविन्दवाचक के नाम से प्रसिद्ध हुए।
(ख) प्राचीन काल में नासिक्य (वर्तमान में नासिक) नाम का नगर था। वहां नंद नाम का वणिक् रहता था। उसकी पत्नी का नाम सुन्दरी था। वह उसको अत्यन्त प्रिय थी। क्षणभर के लिए भी उससे विलग होना नहीं चाहता था। इस अत्यन्त प्रीति के कारण उसको 'सुन्दरीनंद' के नाम से पुकारने लगे।
नंद का भाई पहले ही दीक्षित हो चुका था। उसने अपने छोटे भाई की आसक्ति के विषय में सुना और सोचा कि वह नरकगामी न हो जाए, इसलिए उसको प्रतिबोध देने वहां आया। सुन्दरीनंद ने उसे भक्त-पान से परिलाभित किया। मुनि ने उसको अपने पात्र साथ लेकर चलने को कहा। सुन्दरीनंद ने सोचा-थोड़े समय बाद मुझे विसर्जित कर देगा, किन्तु मुनि उसे अपने स्थान (उद्यान) पर ले गए। मार्ग में लोगों ने सुन्दरीनंद के हाथों में साधु के पात्र देखकर कहा-सुन्दरीनंद ने दीक्षा ले ली है।
मुनि उद्यान में पहुंचे और सुन्दरीनंद को प्रव्रजित होने के लिए प्रतिबोध दिया। सुन्दरीनंद पर उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
मुनि वैक्रियलब्धि से सम्पन्न थे। उन्होंने सोचा-इसको समझाने का अब कोई दूसरा कोई उपाय नहीं है। मैं इसे कुछ विशेष के द्वारा प्रलोभित करूं। उन्होंने कहा-चलो, हम मेरु पर्वत पर घूम आएं।' सुन्दरीनंद अपनी पत्नी को छोड़ जाने के लिए तैयार नहीं हुआ। मुनि ने उसे कहा- अभी हम मुहूर्त्त भर में लौट आयेंगे। उसने स्वीकार कर लिया। मुनि उसे मेरु पर्वत पर ले गए और थोड़े समय बाद लौट आए। परन्तु सुन्दरीनंद का मन नहीं बदला।
तब मुनि ने एक वानरयुगल की विकुर्वणा की और सुन्दरीनंद से पूछा-'वानरी और सुन्दरी में कौन सुन्दर हैं? उसने कहा-भगवन्! यह कैसी तुलना? जितना सरसव और मेरु में अन्तर है, इतना इन दोनों में अन्तर है।' तदनन्तर मुनि ने विद्याधर युगल की विकुर्वणा की और वही प्रश्न पूछा। सुन्दरीनंद ने कहा-'भगवन्! दोनों तुल्य है' पश्चात् मुनि ने देवयुगल की विकुर्वणा कर वही प्रश्न पूछा। देवांगना को देखकर सुन्दरीनंद ने कहा-'भगवन्! इसके समक्ष सुन्दरी वानरी जैसी गलती है।' मुनि बोला-'देवांगना की प्राप्ति थोड़े से धर्माचरण से भी हो सकती है।'
यह सुनकर सुन्दरीनंद का मन लोभ से भर गया और उसने प्रव्रज्या ग्रहण कर ली।
2. रोष से ली जाने वाली प्रव्रज्या-
प्राचीन समय में रथवीरपुर नगर के दीपक उद्यान में आचार्य आर्यकृष्ण समवसृत थे। उसी नगर में एक मल्ल भी रहता था। उसका नाम था शिवभूति। वह अत्यन्त पराक्रमी और साहसिक था।
एक बार वह राजा के पास गया और नौकर रख लेने के लिए प्रार्थना की। राजा ने कहा-'मैं परीक्षा लूंगा।' यदि तू उसमें उत्तीर्ण हो गया तो तुझे रख लूंगा।'
एक दिन राजा ने उसे बुलाकर कहा-'मल्ल! आज कृष्ण चतुर्दशी है। श्मशान में चामुंडा का मंदिर है। वहां जाओ और बलि देकर लौट आओ।' राजा ने उसको बलि चढ़ाने के लिए पशु और मदिरा भरे पात्र दिए।
दूसरी ओर राजा ने अपने दूसरे कर्मकरों को बुलाकर कहा-'तुम छुपकर वहां जाओ और इसे इस-इस प्रकार से डराने का प्रयास करो।'
राजा की आज्ञा पाकर मल्ल शिवभूति श्मशान में गया और बलि दे, पशुओं को मारकर वहीं खा गया।
उधर दूसरे व्यक्ति मिलकर भयंकर शब्द करने लगे किन्तु मल्ल शिवभूति के रोमांच भी नहीं हुआ। अपने कार्य से, निवृत्त हो, वह राजा के पास गया। उसके अनूठे साहस की बात राजा के पास पहले ही पहुंच चुकी थी। राजा ने उसे अपने पास रख लिया।
एक बार राजा ने अपने सेनापति को बुलाकर कहा-'जाओ, मथुरा को जीत आओ।' सेनापति ने अपनी सेना के साथ वहां से प्रस्थान किया। मल्ल शिवभूति भी साथ में था। कुछ दूर जाकर शिवभूति ने सेनापति से कहा-हमने राजा से पूछा ही नहीं कि किस मथुरा को जीतना है-मथुरा या पांडुमथुरा? सब चिंतित हो गए। राजा को पुन: पूछना अपने शिर पर आपत्ति को लेना है। ऐसा सोचकर शिवभूति ने कहा-'दोनों मथुराओं को साथ ही जीत लेना चाहिए।' सेनापति ने कहा-'दल को दो भागों में नहीं बांटा जा सकता और एक-एक पर विजय प्राप्त करने में बहुत समय लग सकता है।' शिवभूति ने कहा-'जो दुर्जेय है वह मुझे दी जाए।' पांडुमथुरा को जीतने का कार्य उसे सौंप दिया गया। वह वहां गया और दुर्ग को तोड़कर किनारे पर रहने वाले लोगों को उत्पीड़न करने लगा। उसके भय से सारा नगर खाली हो गया। नगर को जीतकर वह राजा के पास आया। राजा ने प्रसन्न होकर कहा-'बोल, तू क्या चाहता है?' उसने कहा-'राजन्! आप मुझे यह छूट दें कि मैं जहां चाहूं वहां घूम-फिर सकूं।' राजा ने उसे वह छूट दे दी। अब वह घूम-फिरकर आधी रात गए घर लौटता है। कभी घर आता और कभी आता ही नहीं। उसकी पत्नी उसके घर पहुंचे बिना न सोती और न भोजन ही करती। इस प्रकार कुछ दिन बीते। वह अत्यन्त निराश हो गई। एक बार उसने अपनी सासू से सारी बात कही। सासू ने कहा-जा, तू खा-पी ले और सो जा। आज मैं भूखी-प्यासी उसकी प्रतीक्षा में जागती रहूंगी। वह पत्नी सो गई। मां जागती रही।
आधी रात बीत गई थी। शिवभूति आया और द्वार खोलने के लिए कहा! माता ने उपालंभ देते हुए कहा-'जहां इस समय द्वार खुले रहते हों, वहां चला जा।' यह सुन शिवभूति का मन क्रोध से भर गया। वह वहां से चला। साधुओं के उपाश्रय के पास आया और देखा कि द्वार खुले हैं। वह भीतर गया आचार्य बैठे थे। वन्दना कर वह बोला-'आप मुझे प्रव्रजित करें।' आचार्य ने प्रव्रज्या देने की अनिच्छा प्रगट की। तब उसने स्वयं लुंचन कर डाला। आचार्य ने तब उसे साधु के अन्य उपकरण दिए। अब वे साथ-साथ विहरण करने लगे।
3. गरीबी के कारण ली जाने वाली प्रव्रज्या-
एक बार आचार्य सुहस्ती कौशाम्बी नगरी में आए। मुनिजन भिक्षा के लिए नगरी में घूमने लगे। एक गरीब व्यक्ति ने उन्हें देखा॥ वह भूखा था। उसने मुनियों के पास जाकर भोजन मांगा। मुनियों ने कहा-'हमारे आचार्य के पास भोजन मांगो। हम वहीं उपाश्रय में जा रहे हैं। वह उनके साथ उपाश्रय में गया और उसने आचार्य से भोजन देने की प्रार्थना की। आचार्य ने कहा-'वत्स हम ऐेसे भोजन नहीं दे सकते। यदि तुम प्रव्रज्या ग्रहण कर लो, तो हम तुम्हें भरपेट भोजन देंगे।
वह क्षुधा से अत्यन्त पीड़ित था। उसने प्रव्रज्या ग्रहण कर ली।
4. स्वप्न के निमित्त से ली जाने वाली प्रव्रज्या-
प्राचीन काल में गंगानदी के तट पर पुष्पभद्र नाम का एक सुन्दर नगर था। वहां के राजा का नाम पुष्पकेतु और रानी का नाम पुष्पवती था। वह अत्यन्त सुन्दर और सकुमार थी। एक बार उसने एक युगल का प्रस्रव किया। पुत्र का नाम पुष्पचूल और पुत्री का नाम पुष्पचूला रखा गया। वे दोनों बालक साथ-साथ बढ़ने लगे। दोनों में बहुत स्नेह था। एक बार राजा ने सोचा-'इन दोनों का परस्पर गाढ़ स्नेह है। यदि ये अलग हो गए तो जीवित नहीं रह सकेंगे। तो अच्छा है, मैं इनको परस्पर विवाह-सूत्र में बांध दूं।'
राजा ने अपने मित्रों, पौरजनों तथा मंत्रियों से पूछा-'अन्त:पुर में जो रत्न उत्पन्न होता है, उसका स्वामी कौन है?' सभी ने एक स्वर में कहा-'राजा उसका स्वामी है।' राजा ने परस्पर दोनों का विवाह कर डाला। रानी ने इसका विरोध किया, परन्तु राजा ने रानी की बात नहीं सुनी। राजा से अपमानित होने पर रानी ने दीक्षा ग्रहण कर ली। व्रतों का पालन कर वह मृत्यु के बाद देवी बनी।
राजा पुष्पकेतु की मृत्यु के पश्चात् कुमार पुष्पचूल राजा बना और अपनी पत्नी के साथ (बहिन के साथ) भोग भोगता हुआ आनन्द में रहने लगा।
इधर देव ने अवधिज्ञान से अकृत्य में नियोजित अपनी पुत्री पुष्पचूला को देखा और सोचा-'यह मेरी प्राणप्रिया पुत्री है। इस कुकर्म से कहीं नरक में न चली जाए। अत: मुझे प्रयत्न करना चाहिए।'
एक बार देव ने पुष्पचूला को नरक के दारुण दु:खों से पीड़ित नारकों को दिखाया। पुष्पचूला का मन कांप उठा। उसने स्वप्न की बात अपने पति से कही। पुष्पचूल ने इस उपद्रव को शान्त करने के लिए शान्तिकर्म करवाया। परन्तु देव प्रतिदिन पुष्पचूला को नरक के दारुण दृश्य दिखाने लगा।
राजा ने अपने नगर के अन्यतीर्थिकों को बुलाकर नरक के विषय में पूछा। उनसे कोई समाधान न मिलने पर राजा ने आचार्य अन्निकापुत्र को बुला भेजा और वही प्रश्न पूछा। आचार्य ने नरक के यथार्थ स्वरूप का चित्रण किया। रानी का मन आश्वस्त हुआ। उसने नरक गमन का कारण पूछा। आचार्य ने उसके कारणों का निरूपण किया।
कुछ दिन पश्चात् रानी ने स्वप्न में स्वर्ग के दृश्य देखे। आचार्य अन्निकापुत्र से समाधान पाकर वह प्रव्रजित हो गई।
5. प्रतिश्रुत (प्रतिज्ञा) के कारण ली जाने वाली प्रव्रज्या-
राजगृह में धन्यक नाम का सार्थवाह रहता था। उसका विवाह शालीभद्र की छोटी बहिन के साथ हुआ था। शालीभद्र दीक्षा के लिए तैयार हुआ। यह समाचार उसकी बहिन तक पहुंचा। उसने सुना कि उसका भाई शालीभद्र प्रतिदिन एक-एक पत्नी और एक-एक शय्या का त्याग करता है। वह बहुत दु:खी हुई। उस समय वह अपने पति धन्यक को स्नान करा रही थी। उसकी आंखें डबडबा आई और दो-चार आंसू धन्यक के कंधों पर गिरे। धन्यक ने अपनी पत्नी के विवर्ण मुख को देखा और दु:ख का कारण पूछा। उसने कहा-मेरा भाई शालीभद्र दीक्षा लेने की तैयारी कर रहा है और प्रतिदिन एक-एक पत्नी का त्याग करता चला जा रहा है। धन्यक ने कहा-'तुम्हारा भाई कायर है, हीनसत्त्व है। यदि दीक्षा लेनी ही है तो एक साथ त्याग क्यों नहीं कर देता।'
उसने कहा-'कहना सरल है, करना अत्यन्त कठिन। आप दीक्षा क्यों नहीं ले लेते?'
धन्यक बोला-हां, तुम्हारा कहना ठीक है। आज मै प्रतिज्ञा करता हूं कि मैं शीघ्र ही दीक्षा ले लूंगा।' इस प्रतिज्ञा के आधार पर वह शालीभद्र के साथ भगवान् के पास दीक्षित हो गया।
6. जन्मान्तरों की स्मृति से ली जाने वाली प्रव्रज्या-
विदेह जनपद की राजधानी मिथिला के राजा कुम्भ की पुत्री का नाम मल्लीकुमारी था। उसके पूर्व भव के छह साथी थे। उनकी उत्पत्ति इस प्रकार हुई-
1. साकेत नगरी में राजा प्रतिबुद्धि के रूप में।
2. चंपा नगरी में राजा चन्द्रच्छाय के रूप में।
3. श्रावस्ती नगरी में राजा रुक्मी के रूप में।
4. वाराणसी नगरी में शंखराज के रूप में।
5. हस्तिनागपुर नगर में राजा अदीनशत्रु के रूप में।
6. कांपिल्यपुर में राजा जितशत्रु के रूप में।
इन सबको प्रतिबोध देने के लिए कुमारी ने एक उपाय किया। (देखें 7/75 का टिप्पण)। उन्हें अपने-अपने पूर्वभव की स्मारणा कराई। सभी राजाओं को जाति-स्मृतिज्ञान उत्पन्न हुआ और वे सब मल्ली के साथ दीक्षित हो गए।
7. रोग के कारण ली जाने वाली प्रव्रज्या-
एक बार इन्द्र ने चौथे चक्रवर्ती सनत्कुमार के रूप की प्रशंसा की। दो देवों ने इसे स्वीकार नहीं किया और वे परीक्षा करने के लिए ब्राह्मण के रूप में वहां आए। दोनों प्रासाद के अन्दर गए और सीधे राजा के पास पहुंच गए। राजा उस समय तैल-मर्दन कर रहा था। ब्राह्मण रूप देवों ने उसके अनावृत रूप को देखा और अत्यन्त आश्चर्य चकित हुए। वे एकटक उसको निहारने लगे। राजा ने पूछा-आप यहां क्यों आए हैं? उन्होंने कहा-'तीनों लोक में आपके रूप की प्रशंसा हो रही है। उसे आंखों से देखने के लिए हम यहां आए हैं।' राजा गर्व से उन्मत्त होकर बोला-'मेरा वास्तविक रूप आपको देखना हो तो आप राजसभा में आएं। मैं जब राजसभा में सजधज कर बैठता हूं तब मेरा रूप दर्शनीय होता है।' देानों सभा भवन में आने का वादा कर चले गए।
राजा शीघ्र ही अभ्यंजन संपन्न कर, शरीर के सभी अंगोंपांग पर शृंगार कर सभा में गया और एक ऊंचे सिंहासन पर जा बैठा।
दोनों ब्राह्मण आए। राजा के रूप को देख खिन्न स्वर में बोले-'अहो! मनुष्यों का रूप, लावण्य और यौवन क्षणभंगुर होता है।'
राजा ने पूछा-यह आपने कैसे कहा?
उन्होंने सारी बात बताई।
राजा ने अपने विभूषितअंग-प्रत्यंगों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया और सोचा-मेरे यौवन का तेज इतने ही समय में क्षीण हो गया। संसार अनित्य है, शरीर असार है। रूप और यौवन का अभिमान करना मूर्खता है। भोगों का सेवन करना उन्माद है। परिग्रह पाश है, बंधन है। यह सोचकर वह अपने पुत्र को राज्य का भार सौंप आचार्य विरत के पास प्रव्रजित हो गया।
उपर्युक्त विवरण उत्तराध्ययन की बृहद्वृत्ति (अध्ययन 18) के अनुसार है।
स्थानांगवृत्तिकार ने रोग से ली जाने वाली प्रव्रज्या में 'सनत्कुमार' के दृष्टांत की ओर संकेत किया है। किन्तु उत्तराध्ययन बृहद्वृत्तिगत विवरण में चक्रवर्ती सनत्कुमार के प्रव्रज्या से पूर्व, रोग उत्पन्न होने की बात का उल्लेख नहीं है। प्रव्रज्या के बाद प्रान्त और नीरस आहार करने के कारण उनके शरीर में सात व्याधियां उत्पन्न होती है-ऐसा उल्लेख अवश्य है।
परम्परा से भी यही सुना जाता रहा है कि उनके शरीर में रोग उत्पन्न हुए थे और उन रोगों की ओर ब्राह्मण वेषधारी देवों ने संकेत भी किया था। इस संकेत से प्रतिबुद्ध होकर चक्रवर्ती सनत्कुमार दीक्षित हो जाते हैं।
यह सारा कथानक-भेद है।
8. अनादर के कारण ली जाने वाली प्रव्रज्या-
मगध जनपद में नंदि नाम का गांव था। वहां गौतम ब्राह्मण रहता था। उसकी पत्नी का नाम धारणी था। एक बार वह गर्भवती हुई। गर्भ के छह मास बीते तब गौतम ब्राह्मण मर गया और धारणी भी एक पुत्र का प्रसव कर मर गई। ऐसी स्थिति में बालक का पालन उसका मामा करने लगा। उसने उसका नाम नंदिषेण रखा। जब बड़ा हुआ तब वह अपने मामा के यहां ही नौकर के रूप में रह गया।
गांव के लोग नंदिषेण के विषय में बातचीत करते और उसे बुरा-भला कहते। वे उसको अनादर की दृष्टि से देखने लगे। यह बात नंदिषेण को अखरने लगी। एक दिन उसके मामा ने कहा-वत्स! लोगों की बातों पर ध्यान मत दे। मैं तुझे कुंवारा नहीं रखूंगा। यदि दूसरा कोई अपनी पुत्री नहीं देगा तो मैं अपनी पुत्री के साथ तेरा विवाह कराऊंगा। मेरे तीन पुत्रियां है।
नंदिषेण बहुत कुरूप था। अत: तीनों पुत्रियों ने उसके साथ विवाह करने से इंकार कर दिया।
नंदिषेण को यह बहुत बुरा लगा। 'ऐसे तिरस्कृत जीवन से मरना अच्छा है'-ऐसा सोचकर वह घर से निकला और आत्महत्या करने के लिए उचित अवसर की प्रतीक्षा करने लगा। उस समय उसका संपर्क एक मुनि से हुआ। उन्होंने उसके विचार परिवर्तित किए और वह नंदीवर्द्धन सूरी के पास प्रव्रजित हो गया।
9. देवता के प्रतिबोध से ली जाने वाली प्रव्रज्या-
इस विषय में मुनि मेतार्य की कथा प्रसिद्ध है। मेतार्य पूर्वभव में पुरोहित पुत्र थे। उनकी राजपुत्र के साथ मैत्री थी। राजपुत्र के चाचा सागरचन्द्र प्रव्रजित हो चुके थे। सागरचन्द्र ने दोनों-राजपुत्र और पुरोहित पुत्र को कपट से प्रव्रजित कर दिया। राजपुत्र ने यह सोचकर इस कपट को सहन कर लिया कि चलो, ये मेरे चाचा ही तो है। किन्तु पुरोहित पुत्र के मन में आचार्य सागरचन्द्र के प्रति बहुत दुगुंछा पैदा हो गई। एक बार मित्रों ने आपस में यह प्रतिज्ञा की कि जो देवलोक से च्युत होकर पहले मर्त्यलोक में जाएगा, उसे प्रतिबोध देने का कार्य दूसरे को करना होगा। दोनों मर कर देव बने। पुरोहित पुत्र का जीव देवलोक से पहले च्युत हुआ और राजगृह नगर के मेय चांडाल की पत्नी के गर्भ में आया।
चांडाल की स्त्री की मैत्री एक सेठानी के साथ थी। वह नगर में मांस बेचने के लिए जाया करती थी। एक दिन सेठानी ने कहा-बहिन! तू अन्यत्र मत जा। मैं ही मांस खरीद लूंगी। चांडालिनी प्रतिदिन वहां आती और मांस देकर चली जाती। दोनों की मैत्री सघन होती गई।
सेठानी भी गर्भवती थी। किन्तु उसके सदा मृत संतान ही उत्पन्न होती थी। इस बार भी उसने एक मृत कन्या का प्रसव किया।
इधर चांडालिनी ने पुत्र का प्रस्रव किया। सेठानी ने अपनी मृत पुत्री उसे दी और उसका पुत्र ले लिया। अति पे्रम के कारण चांडालिनी ने कुछ भी आनाकानी नहीं की। सेठानी ने बच्चे को लेकर चांडालिनी के पैरों पर रखते हुए कहा-तेरे प्रभाव से यह जीवित रहे। उसका नाम मेतार्य रखा।
अब मेतार्य सेठ के घर बढ़ने लगा। उसने अनेक कलाएं सीखीं और यौवन में प्रवेश किया। पूर्वभव के देवमित्र को अपनी प्रतिज्ञा (संकेत) का स्मरण हो आया। वह देवलोक से मेतार्य के पास आया और अपने संकेत का स्मरण कराते हुए उसे प्रतिबोध किया, किन्तु मेतार्य ने उसकी बात नहीं मानी।
अब उसका विवाह आठ धनी कन्याओं के साथ एक ही दिन होना निश्चित हुआ। वह पालकी में बैठ नगर में घूमने लगा। तब देव मेय के शरीर में प्रविष्ट हुआ। मेय जोर-जोर से रोते हुए कहने लगा-'हाय! यदि मेरी पुत्री भी आज जीवित होती तो मैं भी उसके विवाह की तैयारी करता।' उसकी पत्नी ने यह सुना। वह आई और बीती हुई सारी घटना उसे सुनाई। यह सुनकर देव के प्रभाव से चांडाल मेय उठा और सीधा मेतार्य की शिविका के पास गया और मेतार्य को शिविका से नीचे गिराते हुए कहा-'अरे, तुम एक नीच जाति के होते हुए भी उच्च जाति की कन्याओं के साथ विवाह कर रहे हो।' उसने मेतार्य को एक गढ़े में ढकेल दिया। सारे नगर में मेतार्य की निन्दा होने लगी। आठ कन्याओं ने उनके साथ विवाह करने से इन्कार कर दिया। तदनन्तर देव ने आकर मेतार्य को सारी बात बताई और प्रव्रज्या के लिए तैयार होने के लिए कहा।
मेतार्य ने कहा-'मैं तैयार हूं। किन्तु तुम मेरे अवर्णवाद को धो डालो। मैं बारह वर्ष तक यहां रहकर फिर प्रव्रजित हो जाऊंगा।'
देव ने पूछा-'अवर्णवाद को मिटाने के लिए मैं क्या कर सकता हूं?'
मेतार्य ने कहा-'मेरा विवाह राजकन्या के साथ करा दो। सारा अवर्णवाद मिट जायेगा।'
देवता ने मेतार्य को एक बकरा दिया। वह प्रतिदिन रत्नमय मींगना करता था। मेतार्य ने उन रत्नों से एक थाल भर कर राजा के पास भेजा और राजकुमारी की मांग की। राजा ने उसकी मांग अस्वीकार कर दी।
वह प्रतिदिन रत्नों से भरा थाल राजा के पास भेजता रहा। एक दिन अमात्य अभयकुमार ने पूछा-ये इतने रत्न कहां से आए हैं? उसने कहा-'मेरे घर एक बकरा है। वह प्रतिदिन इतने रत्न देता है।' अभयकुमार ने उसे मंगवाया, किन्तु उस बकरे ने वहां गोबर के मिंगने दिए। अभयकुमार ने उसका कारण पूछा, तब मेतार्य ने कहा-'यह देव प्रभाव से सोने की मिंगनिएं देता है। यदि आपको विश्वास न हो तो और परीक्षा कर सकते हैं?'
अभयकुमार ने कहा-'हमारे महाराज प्रतिदिन वैभार-गिरि पर्वत पर भगवत् वंदन के लिए जाते हैं। उन्हें बड़ी कठिनाइयों से पर्वत पर चढ़ना पड़ता है। अत: ऊपर तक रथ-मार्ग का निर्माण करा दे।'
मेतार्य ने अपने देवमित्र से वैसा ही रथ-मार्ग बनवा दिया। (आज भी उसके अवशेष मिलते हैं।)
दूसरी बार अभयकुमार ने कहा-'राजगृह नगर के परकोटे को सोने का बनवाओ।' मेतार्य ने वह भी कार्य पूरा कर डाला।
तीसरी बार अभयकुमार ने कहा-'मेतार्य! अब तुम यहां एक समुद्र लाकर उसमें स्नान कर शुद्ध हो जाओगे तो राजकुमारी को हम तुम्हें सौंप देंगे।'
देव-प्रभाव से मेतार्य इसमें भी सफल हुआ। राजकुमारी के साथ उसका विवाह संपन्न हुआ। वह अपनी नवोढा पत्नी के साथ शिविका में बैठकर नगर में गया।
राजकन्या के साथ मेतार्य के परिणय की वार्ता सारे शहर में फैल गई। अब आठ कन्याओं के पिताओं ने भी यह सुना और अपनी-अपनी कन्या पुन: देने का प्रस्ताव किया। मेतार्य ने उन सब कन्याओं के साथ विवाह कर लिया।
बारह वर्ष बीत गए। देवमित्र आया और प्रव्रजित होने की प्रेरणा दी।
मेतार्य की सभी पत्नियों ने देव से अनुरोध किया कि और बारह वर्ष तक इनका सहवास रहने दें। देव उनकी प्रार्थना को स्वीकार कर चला गया।
बारह वर्ष और बीत जाने पर मेतार्य अपनी सभी पत्नियों के साथ प्रव्रजित हो गया।
10. पुत्र के अनुबंध से ली जाने वाली प्रव्रज्या-
अवंती जनपद में तुंबवन नाम का गांव था। वहां धनगिरि नाम का इभ्यपुत्र रहता था। उसकी पत्नी का नाम सुनन्दा था। जब वह गर्भवती हुई तब धनगिरि आर्य सिंहगिरि के पास दीक्षित हो गया। नौ मास पूर्ण होने पर सुनन्दा ने एक बालक को जन्म दिया। बालक को देखने के लिए आगत कुछ महिलाओं ने कहा-'कितना अच्छा होता यदि इस बालक के पिता दीक्षित नहीं होते।' बालक (जिसका नाम वज्र रखा गया था) ने यह सुना और वह उन्हीं वाक्यों को बार-बार स्मरण करने लगा। ऐसा करने से उसे जाति-स्मृतिज्ञान उत्पन्न हुआ। वह अपने पूर्वभव को देखकर रोने लगा और रात-दिन खूब रोते ही रहता। माता इससे बहुत कष्ट पाने लगी। छह महीने बीत गए।
एक बार मुनि धनगिरि तथा आर्यसमित उसी नगर में आए और भिक्षा मांगने निकले। वे सुनंदा के घर आए। सुनंदा ने कहा-'इस बालक को ले जाओ।' मुनि उसे लेना नहीं चाहते थे। तब सुंनदा ने पुन: कहा-'इतने समय तक मैंने इस बालक की रक्षा की है, अब आप इसकी रक्षा करें।' मुनि ने कहा-कहीं तुम्हें बाद में पश्चात्ताप न करना पड़े? सुनंदा ने कहा-नहीं! आप इसे ले जाएं। मुनि ने साक्ष्यकर उस छह महीने के बालक को ले लिया और अपने पात्र में रख चोलपट्ट से बांध दिया। बालक ने रोना बंद कर दिया।
मुनि धनगिरि उपाश्रय में आए। झोली को भारी देखकर आचार्य ने हाथ पसारा। धनगिरि ने झोली आचार्य के हाथ थमा दी। अति भारी होने के कारण आचार्य ने कहा-अरे! यह तो वज्र जैसा भारी-भरकम है। आचार्य ने झोली खोली और देव कुमार सदृश सुन्दर बालक को देखकर कहा-'आर्यो! इस बालक की रक्षा करो। यह प्रवचन का प्रभावक होगा।'
अत्यन्त भारी होने के कारण बालक का नाम वज्र रखा और साध्वियों को सौंप दिया। साध्वियों ने उस बालक को शय्यातर के घर रखा और वे शय्यातर उसका भरण-पोषण करने लगे।
एक बार सुनंदा ने उस बालक को मांगा। शय्यातर ने उसे देने से इन्कार करते हुआ कहा कि यह हमारी धरोहर है। इसे हम नहीं दे सकते। वह प्रतिदिन आती और अपने पुत्र को स्तनपान कराकर चली जाती। इस प्रकार तीन वर्ष बीत गए।
एक बार मुनि धनगिरि विहार करते हुए वहां आए। सुनंदा के मन में पुत्र-प्राप्ति की लालसा तीव्र हुई। वह राजसभा में गई और अपने पुत्र को पुन: दिलाने की प्रार्थना की। राजा ने धनगिरि को बुला भेजा। उसने कहा-'इसी ने मुझे दान में दिया था।' सारे नगर ने सुंनदा का पक्ष लिया। राजा ने कहा-'मेरा कौन अपना है और कौन पराया? मेरे लिए सब समान हैं। बालक जिसके पास चला जाए, वह उसी का हो जाएगा।' सबने यह बात मान ली। प्रश्न उठा कि पहले कौन बुलायेगा? किसी ने कहा कि धर्म पुरुषोत्तम होता है अत: पुरुष ही पहले पुकारेगा। किसी ने कहा-नहीं, माता दुष्करकारिणी होती है, अत: उसी का यह अधिकार होना चाहिए।
माता सुनंदा ने बालक को प्रलोभित करने के लिए कुछेक खिलौनों को दिखाते हुए कहा-'वज्र! आ, इधर आ!' बालक ने माता की ओर देखा, किन्तु उस ओर पैर नहीं बढ़ाए। माता ने तीन बार उसे पुकारा, वह नहीं आया।
तब पिता मुनि धनगिरि ने कहा-'वज्र! ले, कर्मरज का प्रमार्जन करने के लिए यह रजोहरण ग्रहण कर। बालक दौड़ा और रजोहरण हाथ में ले लिया।
राजा ने मुनि धनगिरि को बालक सौंप दिया। उसकी विजय हुई।
सुनंदा ने सोचा-मेरे पति, भाई और पुत्र-'सभी प्रव्रजित हो गए हैं, तो भला मैं घर में क्यों रहूं।'
वह भी प्रव्रजित हो गई। अब बालक वज्र उसके पास रहने लगा।
7. (सू. 16)
पांचवें स्थान में दो सूत्रों (34-35) में दस धर्मों का उल्लेख मिलता है। वहां वृत्तिकार से उनका अर्थ इस प्रकार किया है-
1. क्षांति-क्रोधनिग्रह।
2. मुक्ति-लोभनिग्रह।
3. आर्जव-मायानिग्रह।
4. मार्दव-माननिग्रह।
5. लाघव-उपकरण की अल्पता; ऋद्धि, रस और सात-इन तीनों गौरवों का त्याग।
6. सत्य-काय-ऋजुता, भाव-ऋजुता, भाषा-ऋजुता और अविसंवादनयोग-कथनी-करनी की समानता।
7. संयम-हिंसा आदि की निवृत्ति।
8. तप।
9. त्याग-अपने सांभोगिक साधुओं को भक्त आदि का दान।
10. ब्रह्मचर्यवास-कामभोग विरति।
1. वृत्तिकार ने दस धर्म की एक दूसरी परम्परा का उल्लेख किया है। यह तत्त्वार्थसूत्रानुसारी परम्परा है। उसके अनुसार दस धर्म के नाम और क्रम में कुछ अन्तर है।
1. उत्तम क्षमा, 2. उत्तम मार्दव, 3. उत्तम आर्जव, 4. उत्तम शौच, 5. उत्तम सत्य, 6. उत्तम संयम, 7. उत्तम तप, 8. उत्तम त्याग, 9. उत्तम आकिञ्चन्य,10. उत्तम ब्रह्मचर्य।
तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार इनकी व्याख्या इस प्रकार है-
1. क्षमा-क्रोध के निमित्त मिलने पर भी कलुष न होना। शुभ परिणामों से क्रोध आदि की निवृत्ति।
2. मार्दव-जाति, ऐश्वर्य, श्रुत, लाभ आदि का मद नहीं करना। दूसरे के द्वारा परिभव के निमित्त उपस्थित करने पर भी अभिमान नहीं करना।
3. आर्जव-मन, वचन और काया की ऋजुता।
4. शौच-लोभ की अत्यन्त निवृत्ति। लोभ चार प्रकार का है-जीवनलोभ, आरोग्यलोभ, इन्द्रियलोभ और उपभोगलोभ। लोभ के तीन प्रकार और हैं-1. स्वद्रव्य का अत्याग 2. परद्रव्य का अपहरण 3. धरोहर की हड़प।
5. सत्य।
6. संयम-प्राणी पीड़ा का परिहार और इन्द्रिय-विजय। संयम के दो प्रकार हैं-1. उपेक्षासंयम-राग-द्वेषात्मक चित्तवृत्ति का अभाव। 2. अपहृत संयम-भावशुद्धि, कायशुद्धि आदि।
7. तप।
8. त्याग-सचित्त तथा अचित्त परिग्रह की निवृत्ति।
9. आकिञ्चन्य-शरीर आदि सभी बाह्य वस्तुओं मे ममत्व का त्याग।
10. ब्रह्मचर्य-कामोत्तेजक वस्तुओं तथा दृश्यों का वर्जन तथा गुरु की आज्ञा का पालन।
आचार्य कुन्दकुन्द द्वारा विरचित 'द्वादशानुप्रेक्षा' के अन्तर्गत 'धर्म अनुप्रेक्षा' में इन दो धर्मों की व्याख्याएं प्राप्त हैं। वे उपर्युक्त व्याख्याओं से यत्र-तत्र भिन्न हैं। वे इस प्रकार हैं-
1. क्षमा-क्रोधोत्पत्ति के बाह्य कारणों के प्राप्त होने पर भी क्रोध न करना।
2. मार्दव-कुल, रूप, जाति, बुद्धि, तप, श्रुत और शील का गर्व न करना।
3. आर्जव-कुटिलभाव को छोड़कर निर्मल हृदय से प्रवृत्ति करना।
4. सत्य-दूसरों को संताप देने वाल वचनों का त्याग कर, स्व और पर के लिए हितकारी वचन बोलना।
5. शौच-कांक्षाओं से निवृत्त होकर वैराग्य में रमण करना।
6. संयम-व्रत तथा समितियों का यथार्थ पालन, दण्ड-त्याग तथा इन्द्रिय-जय।
7. तप-विषयों तथा कषायों का निग्रह कर अपनी आत्मा को ध्यान और स्वाध्याय से भावित करना।
8. त्याग-आसक्ति को छोड़कर पदार्थों के प्रति वैराग्य रखना।
9. आकिञ्चन्य-निस्संग होकर अपने सुख-दु:ख के भावों का निग्रह कर निर्द्वन्द्व रूप से विहरण करना।
10. ब्रह्मचर्य-स्त्री के अंग-प्रत्यंगों को देखते हुए भी उनमें दुर्भाव न लाना।
आवश्यक चूर्णि के अनुसार इन दसों धर्मों का समवतार मूल गुण (महाव्रत) तथा उत्तर गुणों में होता है-
संयम का प्रथम महाव्रत प्राणातिपात विरति में,
सत्य का दूसरे महाव्रत मृषावाद विरति में,
आकिञ्चनता का तीसरे महाव्रत अदत्त विरति में,
ब्रह्मचर्य का चौथे महाव्रत मैथुन विरति में,
शेष धर्मों का उत्तर गुणों में समावेश होता है।
8. (सू. 17)
वृत्तिकार ने 'वेयावच्चे' के दो संस्कृत रूप दिए हैं 'वैयावृत्त्य' और 'वैयापृत्य'। इसका अर्थ है-सेवा करना, कार्य में व्यापृत होना। प्रस्तुत सूत्र में व्यक्ति-भेद व समूह-भेद से उसके दस प्रकार बतलाए गए हैं। केवल संघ-वैयावृत्त्य या साधर्मिक-वैयावृत्त्य से काम चल सकता था किन्तु विशेष व स्पष्ट अवबोध के लिए इन सभी भेद-प्रभेदों का उल्लेख किया गया है। वास्तव में ये सभी एक ही धर्म-संघ के अंग-प्रत्यंग हैं।
तत्त्वार्थ 9/24 में निर्दिष्ट वैयावृत्त्य के दस प्रकारों तथा प्रस्तुत सूत्र के दस प्रकारों में नाम-भेद तथा क्रम-भेद है। तत्त्वार्थ राजवार्तिक के अनुसार वैयावृत्त्य का अर्थ तथा भेद और व्याख्या इस प्रकार है-
वैयावृत्त्य का अर्थ है-आचार्य, उपाध्याय आदि जब व्याधि, परिग्रह या मिथ्यात्व से ग्रस्त हो तब इन दोषों का प्रतिकार करना। रोग आदि की स्थिति में उन्हें प्रासुक औषधि, आहार-पान, वसति, पीठ, फलक, संस्तरण आदि धर्मोपकरण उपलब्ध करना तथा उन्हें सम्यक्त्व में पुन: स्थापित करना वैयावृत्त्य है। बाह्य द्रव्यों की प्राप्ति के अभाव में अपने हाथ से कफ, श्लेष्म आदि मलों का अपनयन कर अनुकूलता पैदा करना वैयावृत्त्य है।
वह दस प्रकार का है-
1. आचार्य का वैयावृत्त्य-भव्य जीव जिनकी प्रेरणा से व्रतों का आचरण करते हैं, उनको आचार्य कहा जाता है। उनका वैयावृत्य करना।
2. उपाध्याय का वैयावृत्त्य-जो मुनि व्रत शील और भावना के आधार हैं, उनके पास जाकर विनय से श्रुत का अध्ययन करते हैं उन्हें उपाध्याय कहा जाता है। उनका वैयावृत्त्य करना।
3. तपस्वी का वैयावृत्त्य-मासोपवास आदि तप करने वाला तपस्वी कहलाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।
4. शैक्ष का वैयावृत्त्य-जो श्रुतज्ञान के शिक्षण में तत्पर और व्रतों की भावना में निपुण है उसे शैक्ष कहते हैं। उसका वैयावृत्त्य करना।
5. ग्लान का वैयावृत्त्य-जिसका शरीर रोग आदि से आक्रान्त है, वह ग्लान है।उसका वैयावृत्त्य करना।
6. गण का वैयावृत्त्य-स्थविर मुनियों की संगति को गण कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।
7. कुल का वैयावृत्त्य-दीक्षा देने वाले आचार्य की शिष्य-परम्परा को कुल कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।
8. संघ का वैयावृत्त्य-श्रमण-समूह को संघ कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।
9. साधु का वैयावृत्त्य-चिरकाल से प्रव्रजित उसका वैयावृत्त्य करना।
10. मनेाज्ञ का वैयावृत्त्य-मनोज्ञ के तीन अर्थ हैं-
1. अभिरूप-जो अपने ही संघ के साधु के वेश में है।
2. जो संसार में अपनी विद्वत्ता, वाक्-कौशल और महाकुलीनता के कारण प्रसिद्ध हैं।
3. संस्कारी संयत सम्यक्-दृष्टि।
स्थानांग में उक्त साधर्मिक और स्थविर 'वैयावृत्त्य' का इनमें उल्लेख नहीं है। उनके स्थान पर साघु और मनोज्ञ में दो प्रकार निर्दिष्ट है। स्थानांग वृत्ति में साधर्मिक का अर्थ साधु किया गया है।
वैयावृत्त्य करने के चार कारण बतलाए गए हैं-
1. समाधि पैदा करना।
2. विचिकित्सा दूर करना, ग्लानि का निवारण करना।
3. प्रवचन वात्सल्य प्रकट करना।
4. सनाथता-नि:सहायता या निराधारता की अनुभूति न होने देना।
व्यवहार भाष्य में प्रत्येक वैयावृत्त्य स्थान के तेरह-तेरह द्वार उल्लिखित हैं, वे ये हैं-
1. भोजन लाकर देना।
2. पानी लाकर देना।
3. संस्तारक देना।
4. आसन देना।
5. क्षेत्र और उपधि का प्रतिलेखन करना।
6. पाद प्रमार्जन करना अथवा औषधि पिलाना।
7. आंख का रोग उत्पन्न होने पर औषधि लाकर देना।
8. मार्ग में विहार करते समय उनका भार लेना तथा मर्दन आदि करना।
9. राजा आदि के क्रुद्ध होने पर उत्पन्न क्लेश से निस्तार करना।
10. शरीर को हानि पहुंचाने वाले तथा उपधि को चुराने वालों से संरक्षण करना।
11. बाहर से आने पर दंड (यष्टि) ग्रहण कर रखना।
12. ग्लान होने पर उचित व्यवस्था करना।
13. उच्चार पात्र, प्रश्रवण पात्र और श्लेष्म पात्र की व्यवस्था करना।
प्रस्तुत प्रसंग में तीर्थंकर के वैयावृत्त्य का कोई उल्लेख नहीं है। शिष्य ने आचार्य से पूछा-'क्या तीर्थंकर का वैयावृत्त्य नहीं करना चाहिए? क्या वैसा करने से निर्जरा नहीं होती? आचार्य ने कहा-'दस व्यक्तियों के मध्य में आचार्य का ग्रहण किया गया है। इसमें तीर्थंकर समाविष्ट हो जाते हैं। यहां आचार्य शब्द केवल निर्देशन के लिए है।
आचार्य का अर्थ है-स्वयं आचार का पालन करना तथा दूसरों से उसका पालन करवना। इस दृष्टि से तीर्थंकर स्वयं आचार्य होते हैं। स्कन्दक ने गौतम गणधर से पूछा- 'आपको किसने यह अनुशासन दिया?'
गौतम ने कहा-'धर्माचार्य ने।'
यहां आचार्य का अभिप्राय तीर्थंकर से है।
पांचवें स्थान के दो सूत्रों (44-45) में अग्लान भाव से दस प्रकार के वैयावृत्त्य करने वाला, महान कर्मक्षय करने वाला और आत्यन्तिक पर्यवसान वाला होता है-ऐसा कहा है।
9. (सू. 18)
परिणाम का अर्थ है-एक पर्याय से दूसरे पर्याय में जाना। इसमें सर्वथा विनाश और सर्वथा अवस्थान-ध्रौव्य नहीं होता। यह कथन द्रव्यार्थिक नय की अपेक्षा से है। पर्यायार्थिक नय की अपेक्षा से परिणाम का अर्थ है-सत् पर्याय का विनाश और असत् पर्याय का उत्पाद।
प्रस्तुत सूत्र में जीव के दस परिणाम बतलाए हैं। वे जीव के परिणमनशील अध्यवसाय या अवस्थाएं हैं।
इन दस परिणामों के अवान्तर भेद चालीस हैं-
1. गति परिणाम-चार गतियां-नरक, तिर्यञ्च, मनुष्य और देव।
2. इंद्रिय परिणाम-पांच इन्द्रियां-स्पर्शन, रसन, घ्राण, चक्षु और श्रोत्र।
3. कषाय परिणाम-चार कषाय-क्रोध, मान, माया और लोभ।
4. लेश्या परिणाम-छह लेश्या-कृष्ण, नील, कापोत, तेज, पद्म और शुक्ल।
5. योग परिणाम-तीन योग-मन, वचन और काय।
6. उपयोग परिणाम-दो उपयोग-साकार और अनाकार।
7. ज्ञान परिणाम-पांच ज्ञान-मति, श्रुत, अवधि, मन:पर्यव और केवलज्ञान।
8. दर्शन परिणाम-तीन दर्शन-चक्षु:दर्शन, अचक्षु:-दर्शन और अवधिदर्शन।
9. चारित्र परिणाम-पांच चारित्र-सामायिक, छेदोपस्थापन, परिहारविशुद्धि, सूक्ष्मसंपराय और यथाख्यात।
10. वेद परिणाम-तीन वेद-पुरुषवेद, स्त्रीवेद और नपुंसकवेद।
10. (सू. 19)
पुद्गलों के परिणाम (अव्यवस्थान्तर) को अजीव परिणाम कहा जाता है। वह दस प्रकार का है-
1. बंधन परिणाम-पुद्गलों का परस्पर सम्बन्ध स्निग्धता और रूक्षता के कारण होता है। (देखें-तत्त्वार्थ सूत्र 5/32-36)
बंधन तीन प्रकार का होता है-
1. प्रयोग बन्ध-जीव के प्रयोग से होने वाला बंध।
2. विस्रसाबंध-स्वभाव से होने वाला बंध।
3. मिश्र बंध-जीव के प्रयत्न और स्वभाव-दोनों से होने वाला बंध।
2. गति परिणाम-पुद्गलों की गति। यह दो प्रकार का है-
1. स्पृशद्गतिपरिणाम-प्रयत्न विशेष से क्षेत्र-प्रदेशों का स्पर्श करते हुए गति का होना।
2. अस्पृशद्गतिपरिणाम-क्षेत्रप्रदेशों का स्पर्श न करते हुए गति का होना।
जैसे-बहुत ऊंचे मकान से पत्थर गिराने पर उसके गिरने का कालभेद तथा अनवरत गति करने वाले पदार्थों का देशान्तर प्राप्ति का कालभेद प्राप्त होता है-यह अस्पृशद्गति परिणाम है।
विकल्प से इसके दो भेद और होते हैं
दीर्घगति परिणाम और हृस्वगति परिणाम।
3. संस्थान परिणाम-संस्थान का अर्थ है-आकृति। उसके दो प्रकार हैं-
1. इत्थंस्थ-नियत आकार वाला। इसके पांच प्रकार हैं-परिमंडल, वृत्त, त्रिकोण, चतुष्कोण और आयात।
2. अनित्थंस्थ-अनियत आकार वाला।
4. भेद परिणाम-यह पांच प्रकार का है-
• खंडभेद-मिट्टी की दरार।
• प्रतरभेद-जैसे-अभ्रपटल के प्रतर।
• अनुतटभेद-बांस या ईक्षु को छीलना।
• चूर्णभेद-चूर्ण, जैसे-आटा।
• उत्करिकाभेद-काठ आदि का उत्किरण।
तत्त्वार्थवार्तिक में इसके छह भेद निर्दिष्ट हैं। उनमें इन पांच के अतिरिक्त एक चूर्णिका को और माना है। चूर्ण और चूर्णिका का अर्थ इस प्रकार दिया है-
1. चूर्ण-जौ, गेहूं आदि के सत्तू में होने वाली कणिका।
2. चूर्णिका-उड़द, मूंग आदि का आटा।
5. वर्णपरिणाम-इसके पांच प्रकार हैं-कृष्ण, पीत, नील, रक्त और श्वेत।
6. गंध परिणाम-इसके दो प्रकार हैं-सुगंध और दुर्गन्ध।
7. रस परिणाम-इसके पांच प्रकार हैं-तिक्त, कटु, कसैला, आम्ल और मधुर।
8. स्पर्श परिणाम-इसके आठ प्रकार हैं-कर्कश, मृदु, गुरु, लघु, शीत, उष्ण, स्निग्ध और रूक्ष।
9. अगुरुलघु परिणाम-अत्यन्त सूक्ष्म परिणाम। भाषा, मन और कर्म वर्गणा के पुद्गल अत्यन्त सूक्ष्म परिणाम वाले होते हैं। यह निश्चय नय की अपेक्षा से है। व्यवहार नय की अपेक्षा से इसके चार भेद होते हैं-
1. गुरुक-पत्थर आदि। इसका स्वभाव है नीचा जाना।
2. लघुक-धूम आदि। इसका स्वभाव है ऊंचा जाना।
3. गुरुलघुक-वायु आदि। इसका स्वभाव है- तिर्यग् गति करना।
4. अगुरुलघुक-जो न गुरु होता है और न लघु, जैसे-भाषा आदि की वर्गणाएं।
10. शब्द परिणाम-देखें स्थानांग 2/2। इनमें वर्ण, गंध, रस और स्पर्श-ये चार पुद्गल के गुण है। शेष परिणाम उनके कार्य है।
11. (सू. 20, 21)
जैन परम्परा में अस्वाध्यायिक वातावरण में स्वाध्याय करने का निषेध है। आवश्यक सूत्र (4) के अनुसार अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करना ज्ञान का अतिचार है। इस निषेध के पीछे अनेक कारण रहे हैं। उनका आकलन व्यवहारभाष्य, निशीथभाष्य तथा स्थानांगवृत्ति आदि अनेक ग्रन्थों में प्राप्त है। निषेध के कुछेक कारण यहां प्रस्तुत किये जा रहे हैं-
1. श्रुतज्ञान की अभक्ति। 2. लोकविरुद्ध व्यवहार। 3. प्रमत्तछलना। 4. विद्या साधन का वैगुण्य। 5. श्रुतज्ञान के आचार की विराधना। 6. अहिंसा। 7. उड्डाह। 8. अप्रीति।
प्रथम पांच कारण उक्त दोनों भाष्यों में निर्दिष्ट है और शेष तीन कारण भाष्य तथा फलित रूप में प्राप्त होते हैं।
ग्राममहत्तर की मृत्यु के समय स्वाध्याय का वर्जन न करने पर लोक गर्हा करते थे-
'हमारे गांव का मुखिया चल बसा है और ये साधु पढ़ने में लगे हुए हैं। इन्हें उसका कोई दु:ख ही नहीं है।' इस लोक गर्हा से बचने के लिए ऐसे प्रसंगों पर स्वाध्याय का वर्जन किया जाता था।
इसी प्रकार युद्ध आदि के समय भी स्वाध्याय का वर्जन न करने पर लोक उड्डाह (अपवाद) करते थे-'हमारे शिर पर आपदाओं के पहाड़ टूट रहे हैं, पर वे साधु अपनी पढ़ाई में लीन है।' इस उड्डाह से बचने के लिए भी स्वाध्याय का वर्जन किया जाता था।
भाष्य-निर्दिष्ट स्वाध्याय-वर्जन के कारणों का अध्ययन करने पर सहज ही निष्कर्ष निकलता है कि स्वाध्याय-वर्जन के बहुत सारे कारण उस समय की प्रचलित लौकिक और अन्य सांप्रदायिक मान्यताओं पर आधृत है, व्यवहार पालन की दृष्टि में इन्हें स्वीकार किया गया है। इनमें सामयिक स्थिति की झलक अधिक है।
कुछ कारण ऐसे भी हैं जिनका संबंध लोक व्यवहार से नहीं है, जैसे-कुहासा गिरने पर स्वाध्याय का वर्जन अहिंसा की दृष्टि से किया गया है। कुहासा गिरने के समय सारा वातावरण अप्काय के जीवों से आक्रान्त हो जाता है। उस समय मुनि को किसी प्रकार की कायिकी और वाचिकी चेष्टा नहीं करनी चाहिए।
व्यन्तर आदि देवताओं के द्वारा या निर्घात आदि के पीछे भी व्यन्तर आदि देवताओं के हाथ होने की कल्पना की गई है। वे व्यन्तर साधु को ठग सकते हैं, इस संभावना से भी वैसे प्रसंगों में स्वाध्याय का वर्जन किया गया है।
अतीत की बहुत सारी मान्यताएं, गर्हा के मानदंड और अप्रतीति के निमित्त आज व्यवहृत नहीं है। इसलिए अस्वाध्यायिक के प्रकरण का जितना ऐतिहासिक मूल्य है उतना व्यावहारिक मूल्य नहीं है। प्रस्तुत प्रकरण में इतिहास के अनेक तथ्य उद्घाटित होते हैं।
इस तथ्य को ध्यान में रखकर इसे विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
प्रस्तुत स्थान के बीसवें सूत्र में दस प्रकार के आंतरिक्ष अस्वाध्यायिक बतलाए गए हैं। उनका विवरण इस प्रकार है-
1. उल्कापात-पुच्छल तारे आदि का टूटना। उल्कापात के समय आकाश में रेखा दीख पड़ती है।
निशीथभाष्य में निर्दिष्ट है कि कुछ उल्काएं रेखा खींचती हुई गिरती हैं और कुछ केवल उद्योत करती हुई गिरती है।
2. दिग्दाह-पुद्गलों की विचित्र परिणति के कारण कभी-कभी दिशाएं प्रज्वलित जैसी हो उठती है। उस समय का प्रकाश छिन्नमूल होता है-भूमि पर स्थित नहीं दिखाई देता है। किन्तु आकाश में स्थित दीखता है।
3. गर्जन-बादलों का गर्जन। व्यवहारभाष्य में इसके स्थान पर गुंजित शब्द है। उसका अर्थ है-गुंजमान महाध्वनि।
4. विद्युत्-बिजली का चमकना।
5. निर्घात-बादलों से आच्छादित या अनाच्छादित आकाश में व्यन्तर कृत, महान् गर्जन की ध्वनि। यहां गर्जित और विद्युत् की भांति निर्घात भी स्वाभाविक पौद्गलिक परिणति होना चाहिए। इस आधार पर इसका अर्थ होगा-प्रचण्ड शब्द युक्त वायु।
6. यूपक-इसका अर्थ है-चन्द्र-प्रभा और सन्ध्या-प्रभा का मिश्रण।
व्यवहारभाष्य में इसका अर्थ संध्याच्छेदावरण (संध्या के विभाग का आवरण) किया है।
इसकी भावना यह है कि शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया और चतुर्थी को चन्द्रमा संध्यागत होता है इसलिए संध्या का यथार्थ ज्ञान नहीं हो पाता। फलत: रात्रि में स्वाध्याय-काल का ग्रहण नहीं किया जा सकता। अत: उस समय कालिक सूत्रों का अस्वाध्यायिक रहता है।
कई आचार्यों का अभिमत है कि शुक्लपक्ष की प्रतिपदा, द्वितीया और तृतीया-इन तीन तिथियों में, सूर्य के उदय और अन्त के समय, ताकावर्ण जैसे लाल और कृष्ण श्याम अमोघ (आकाश में प्रलम्ब श्वेत श्रेणियां) होते हैं, उन्हें युपक कहा जाता है। कुछ आचार्य इसमें अस्वाध्यायिक नहीं मानते और कुछ मानते हैं। जो मानते हैं उनके अनुसार युपक में दो प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है।
7. यक्षादिप्त-स्थानांगवृत्ति में इसका अर्थ स्पष्ट नहीं है। व्यवहार भाष्य की वृत्ति के अनुसार इसका अर्थ है- किसी एक दिशा में कभी-कभी दिखाई देने वाला विद्युत् जैसा प्रकाश।
8. धूमिका-यह महिका का ही एक भेद है।
इसका वर्ण धूम की तरह काला होता है।
9. महिका-तुषारापात, कुहासा।
ये दोनों (धूमिका और महिका) कार्तिक आदि गर्भ मासों (कार्तिक, मृगशिर, पौष और माघ) में गिरती हैं।
10. रज उद्घात-स्वाभाविक रूप से चारों ओर धूल का गिरना।
प्रस्तुत स्थान के इक्कीसवें सूत्र में औदारिक अस्वाध्याय के दस भेद बतलाए हैं। उनमें प्रथम तीन- अस्थि, मांस और रक्त-की विचारणा द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से इस प्रकार की है।
(1) द्रव्य से-अस्थि, मांस और शोणित। क्वचित्, चर्म, अस्थि, मांस और शोणित।
(2) क्षेत्र से-मनुष्य संबंधी हो तो सौ हाथ और तिर्यञ्च सम्बन्धी हो तो साठ हाथ।
(3) काल से-मनुष्य सम्बन्धी-मृत्यु का एक अहोरात्र। लड़की उत्पन्न हो तो आठ दिन। लड़का उत्पन्न हो तो सात दिन।
हड्डियां यदि सौ हाथ के भीतर स्थित हो तो मनुष्य की मृत्यु दिन से लेकर बारह वर्षों तक। यदि हड्डियां चिता में दग्ध या वर्षा से प्रवाहित हों तो अस्वाध्यायिक नहीं होता। यदि हड्डियां भूमि से खोदी गई हों तो अस्वाध्यायिक होता है। तिर्यञ्च सम्बन्धी हो तो जन्म-काल से तीसरे प्रहर तक। यदि बिल्ली चूहे आदि का घात करती हो तो अहोरात्र तक अस्वाध्यायिक रहता है।
(4) भाव से-नंदी आदि सूत्रों के अध्ययन का वर्जन।
4. अशुचिसामन्त-रक्त, मूत्र और मल की गन्ध आती है और वे प्रत्यक्ष दीखते हों तो अस्वाध्यायिक होती है।
5. श्मशानसामन्त-शवस्थान के समीप अस्वाध्यायिक होता है।
6-7. चन्द्रग्रहण, सूर्यग्रहण-चन्द्रग्रहण में जघन्यत: आठ प्रहर और उत्कृष्टत: बारह प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है। सूर्यग्रहण में जघन्यत: बारह प्रहर उत्कृष्टत: सोलह प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है।
इनका विस्तार इस प्रकार है-
1. जिस रात्री में चन्द्रग्रहण होता है उसी रात्री के चार प्रहर और दूसरे दिन के चार प्रहर-इस प्रकार जघन्यत: आठ प्रहर का अस्वाध्यायिक होता है। यदि प्रात:काल में चन्द्रग्रहण होता है और चन्द्रग्रहण-काल में अन्त हो जाता है तो उस दिन के चार प्रहर, उस रात के चार प्रहर और दूसरे दिन के चार प्रहर-इस प्रकार बारह प्रहर होते हैं।
2. यदि सूर्य ग्रहण-काल में ही अस्त होता है तो उस रात्री के चार प्रहर, चार दूसरे दिन के और चार प्रहर उस रात्री के-इस प्रकार जघन्यत: बारह प्रहर होते हैं।
यदि सूर्य-ग्रहण प्रात:काल ही प्रारम्भ हो जाता है तो उस दिन-रात के चार-चार प्रहर तथा दूसरे दिन रात के और चार-चार प्रहर-इस प्रकार उत्कृष्टत: 16 प्रहर होते हैं।
कई यह मानते हैं कि सूर्य-ग्रहण जिस दिन होता है वह दिन और रात अस्वाध्याय-काल है तथा चन्द्रग्रहण जिस रात में होता है और उसी रात में समाप्त हो जाता है, तो वह रात और जब तक दूसरा चन्द्र उदित नहीं हो जाता तब तक अस्वाध्याय काल है।
व्यवहार भाष्य में चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण को सदैव अस्वाध्याय। (अन्तरिक्ष अस्वाध्याय) में गिनाया है। स्थानांग सूत्र में वे औदारिक वर्ग में गृहीत है। वृत्तिकार ने बताया है कि ये यद्यपि अन्तरिक्ष से संबंधित है फिर भी इनके विमान पृथिवीकायिक होने के कारण इन्हें औदारिक माना है।
अन्तरिक्ष वर्ग में उक्त उल्का आदि आकस्मिक होते हैं और चन्द्र आदि के विमान शाश्वत होते हैं। इस विलक्षणता के कारण ही उन्हें दो भिन्न वर्गों में रखा गया है। किन्तु पाठ का अवलोकन करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि इस आन्तरिक वर्ग वाले सूत्र में दस की संख्या पूर्ण हो जाती है, अत: चन्द्रोपराग और सूर्योपराग भी औदारिकता को ध्यान में रखकर उनका समावेश औदारिक वर्ग में किया गया।
8. पतन-राजा, अमात्य, सेनापति, ग्रामभोगिक आदि विशिष्ट व्यक्तियों का मरण।
दंडिक के मर जाने पर, जब तक क्षोभ नही मिट जाता तब तक अस्वाध्यायिक रहता है। दूसरे दण्डिक की नियुक्ति हो जाने पर भी एक अहोरात्र तक अस्वाध्याय-काल रहता है। इसी प्रकार दूसरे-दूसरेविशिष्ट व्यक्तियों के मर जाने पर भी एक अहोरात्र का अस्वाध्याय-काल जानना चाहिए।
9. राज-व्युद्ग्रह-राजा आदि के परस्पर विग्रह हो जाने पर जब तक विग्रह उपशान्त नहीं होता तब तक अस्वाध्याय-काल रहता है।
वृत्तिकार ने सेनापति, ग्राममहत्तर, प्रसिद्ध स्त्री-पुरुष आदि के परस्पर कलह हो जाने पर भी अस्वाध्याय-काल माना है।
व्यवहार भाष्य के वृत्तिकार ने यह भी बताया है कि जब दो ग्रामों के बीच परस्पर वैमनस्य हो जाने पर नवयुवक अपने-अपने ग्राम का पक्ष लेकर पथराव करते हैं अथवा हाथापाई करते हैं, तब स्वाध्याय नहीं करना चाहिए तथा मल्लयुद्ध आदि प्रवर्तित होते समय भी अस्वाध्याय-काल रहता है। व्युद्ग्रह के प्रारंभ से लेकर उपशान्त न होने तक अस्वाध्याय-काल है। जब सारा वातावरण भयमुक्त हो जाता है तब भी एक अहोरात्र तक अस्वाध्याय-काल रहता है।
10. बस्ती के अन्दर मनुष्य आदि का उद्भिन्न कलेवर हो तो सौ हाथ तक अस्वाध्यायिक रहता है और अनुद्भिन्न होने पर भी गंध आदि के कारण सौ हाथ तक अस्वाध्यायिक रहता है। जब उसका परिष्ठापन हो जाता है तब वह स्थान शुद्ध हो जाता है।
व्यवहार सूत्र (उद्देशक 7) में बतलाया गया है कि मुनि अस्वाध्यायिक वातावरण में स्वाध्याय न करे, किन्तु स्वाध्यायिक वातावरण में ही स्वाध्याय करें। भाष्यकार ने अस्वाध्यायिक के दो प्रकार बतलाए हैं-आत्मसमुत्थित और परसमुत्थित।
अपने शरीर में व्रण आदि से रक्त झरना-यह आत्म-समुत्थित अस्वाध्यायिक है।
परसमुत्थ अस्वाध्यायिक पांच प्रकार का होता है-
1. संयमघाती 2. औत्पातिक 3. देवप्रयुक्त 4. व्युद्ग्रह 5. शरीर संबंधी।
1. संयमघाती इसके तीन भेद हैं-
1. महिका 2. सचित्त रज 3. वर्षा-इसके तीन प्रकार हैं-
• बुद्बुद्-जिस वर्षा से पानी में बुलबुले उठते हों।
• बुद्बुद् सहित वर्षा।
• फुंआरवाली वर्षा।
निशीथ चूर्णि के अनुसार महिका सूक्ष्म होने के कारण गिरने के समय ही सर्वत्र व्याप्त होकर सब कुछ अप्काय से भावित कर देती है। इसलिए महिका-पात के समय भी स्वाध्याय, गमनागमन आदि चेष्टाएं वर्जनीय है।
सचित्त रज यदि निरंतर गिरता है तो वह तीन दिन के पश्चात् सब कुछ पृथ्वीकाय से भावित कर देता है अत: तीन दिन के पश्चात् जितने समय तक सचित्त रज:पात हो उतने समय तक स्वाध्याय वर्जित है।
वर्षा के तीनों प्रकार क्रमश: तीन, पांच और सात दिन के पश्चात् सब कुछ अप्कायभावित कर देते हैं अत: तीन, पांच और सात दिनों के पश्चात् जितने दिनों तक वर्षापात हो उतने समय तक स्वाध्याय वर्जित है।
इनका द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव-इन चार दृष्टियों से वर्जन किया गया है।
द्रव्य दृष्टि से-महिका, सचित्त रज और वर्षा ये वर्जनीय हैं।
क्षेत्र दृष्टि से-जिस क्षेत्र में ये गिरते हैं, वह क्षेत्र वर्जनीय है।
काल दृष्टि से-जितने समय तक गिरते हैं, उतने समय तक स्वाध्याय आदि वर्जनीय है।
भाव दृष्टि से-गमनागमन, स्वाध्याय, प्रतिलेखन आदि वर्जनीय है।
2. औत्पातिकद्रव्य-इनके पांच प्रकार हैं-
1. पांशुवृष्टि 2. मांस वृष्टि 3. रुधिर वृष्टि 4. केश वृष्टि 5. शिला वृष्टि।
मांस और रुधिर वृष्टि के समय एक अहोरात्र और शेष तीनों में जब तक उसकी वृष्टि होती हो तब तक सूत्र का स्वाध्याय वर्जित है।
3. देवप्रयुक्त-
(1) गन्धर्वनगर-चक्रवर्ती आदि के नगर में उत्पात होने की संभावना होने पर उस उत्पात का संकेत देने के लिए देव उसी नगर पर एक दूसरे नगर का निर्माण करते हैं और वह स्पष्ट दिखाई देता रहता है। (2) दिग्दाह (3) विद्युत् (4) उल्का (5) गर्जित (6) यूपक (7) चन्द्रग्रहण (8) सूर्यग्रहण (9) निर्घात (10) गुञ्जित।
इनमें गन्धर्व नगर निश्चित ही देवकृत होता है, शेष दिग्दाह आदि देवकृत भी होते हैं और स्वाभाविक भी है। देवकृत में स्वाध्याय का निषेध है किन्तु जो स्वाभाविक होते हैं उनमें स्वाध्याय का वर्जन नहीं होता। अमुक वर्जन आदि देवकृत हैं अथवा स्वाभाविक इसका निर्णय नहीं किया जा सकता। इसलिए स्वाभाविक गर्जन आदि में भी स्वाध्याय आदि का वर्जन किया जाता है।
इसी प्रकार सूर्य के अस्त होने पर (एक मुहूर्त्त तक), आधी रात में सूर्योदय से एक मुहूर्त्त पूर्व और मध्यान्ह में भी स्वाध्याय वर्जित है।
चैत्र की पूर्णिमा, आषाढ़ की पूर्णिमा, आसोज की पूर्णिमा और कार्तिक की पूर्णिमा तथा उनके साथ आने वाली प्रतिपदा को भी स्वाध्याय नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन चार तिथियों में बड़े उत्सवों का आयोजन होता है। साथ-साथ जिस देश में जो-जो महान उत्सव जितने दिन तक होते हैं, उतने दिनों तक स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए। जिस उत्सव में अनेक प्राणियों का वध होता हो, उस महोत्सव के आरम्भ से लेकर पूर्ण होने तक स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
4. व्युद्ग्रह-दो राजा परस्पर लड़ते हों, दो सेनापति लड़ते हों, मल्लयुद्ध होता हो, दो ग्रामों के बीच कलह होता हो अथवा लोग परस्पर लड़ते हों-मारपीट करते हों तथा रज:पर्व (होली जैसे पर्व) के दिनों में भी स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए।
राजा की मृत्यु के पश्चात् जब तक दूसरे राजा का अभिषेक नहीं हो जाए, तब तक स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए क्योंकि लोगों के मन में, विशेषत: राजवर्गीय लोगों के मन में यह विचार उत्पन्न हो सकता है कि आज हम तो विपत्ति से गुजर रहे हैं और ये पठन-पाठन कर रहे हैं। राजा की मृत्यु का इन्हें शोक नहीं है।
इन सभी व्युद्ग्रहों में, जितने काल तक व्युद्ग्रह रहे उतने दिन तक, तथा व्युद्ग्रह के उपशान्त होने पर एक अहोरात्र तक स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।
ग्राम का स्वामी, ग्राम का प्रधान, बहुपरिवार वाले व्यक्ति अथवा शय्यातर की मृत्यु होने पर (अपने उपाश्रय से यदि सात घर के भीतर हों तो) एक अहोरात्र तक अस्वाध्यायिक रहता है। ऐसी बेला में स्वाध्याय आदि करने पर लोगों में गर्हा होती है, अप्रीति होती है।
5. शरीर सम्बन्धी-शारीरिक अस्वाध्याय के दो प्रकार हैं-(1) मनुष्य सम्बन्धी, (2) तिर्यञ्च सम्बन्घी।
मनुष्य या तिर्यञ्च का कलेवर, रुधिर आदि पड़ा हो तो स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए।
कुछ विशेष
प्रकृति में अनेक प्रकार की विचित्र घटनाएं घटित होती हैं। इन घटनाओं की अद्भुतता तथा ग्रह, उपग्रह और नक्षत्रों में होने वाले अस्वाभाविक परिवर्तनों को शुभ-अशुभ मानने की प्रवृत्ति समूचे संसार में रही है। इसके साथ-साथ विभिन्न प्रकार की वृष्टियों, आकाशगत अनेक दृश्यों एवं बिजली से सम्बन्धित घटनाओं से भी शुभ-अशुभ की कल्पनाएं होती हैं।
ग्रीस तथा रोम में भूकम्प, रक्तवर्षा, पाषाणवर्षा तथा दुग्धवर्षा को अत्यन्त अशुभ माना गया है।
जापान में भूकम्प, बाढ़ तथा आंधी को युद्ध का सूचक माना जाता रहा है।
बेबीलोन में वर्ष के प्रथम मास में नगर पर धूलि का गिरना तथा भूकम्प अशुभ माने जाते हैं।
ईरान में मेघ गर्जन, बिजली की चमक तथा धूलि मेघों को अशुभ माना जाता है।
दक्षिण पूर्वी अफ्रीका में अशनिवृष्टि, करकावृष्टि को अशुभ का द्योतक माना जाता रहा है।
इंग्लैण्ड के देहातों में कड़क के साथ बिजली का चमकना ग्राम के प्रमुख व्यक्ति की मृत्यु का सूचक माना जाता है।
अफ्रीका और पोलैण्ड तथा रोम एवं चीन में उल्कादर्शन को अशुभ माना जाता है।
इस्लाम धर्म में उल्का को भूत-पिशाच तथा दैत्य के रूप में माना गया है।
अथर्ववेदसंहिता में भूकम्प, भूमि का फटना, उल्का, धूमकेतु, सूर्यग्रहण आदि को अशुभ माना है।
ब्राह्मण ग्रन्थों में धूलि, मांस, अस्थि एवं रुधिर की वर्षा, आकाश में गन्धर्व-नगरों का दर्शन अशुभ के द्योतक माने गए हैं।
वाल्मीकि रामायण में रुधिरवृष्टि को अत्यन्त अशुभ माना गया है।
इसी प्रकार उत्तरवर्ती संस्कृत काव्यों में भूप्रकम्पन, उल्कापात, रुधिरवृष्टि, करकवृष्टि, दिग्दाह, महावात, वज्रपात, धूलिवर्षा आदि-आदि को अशुभ माना गया है।
लगता है, इस लौकिक मान्यताओं के आधार पर अस्वाध्यायिक की मान्यता का प्रचलन हुआ है।
अस्वाध्यायिक के विशेष विवरण के लिए देखें-
• व्यवहार भाष्य 7/266-320।
• निशीथभाष्य गाथा 6074-6179।
• आवश्यकनिुर्यक्ति गाथा 1365-1375।
12. (सू. 24)
देखें-दसवेआलियं 8/15 के टिप्पण।
13. (सू. 25)
प्रस्तुत सूत्र में गंगा-सिंधू में मिलने वाली दस नदियों के नामोल्लेख हैं। प्रथम पांच गंगा में और शेष पांच सिंधू में मिलने वाली नदियां हैं। उनका परिचय इस प्रकार है-
1. गंगा-इसका उद्गम स्थल हिमालय में गंगोत्री है। यह 1520 मील लम्बी है। यह पश्चिमोत्तर बिहार और बंगाल में बहती हुई बंगाल की खाड़ी में जा मिलती है।
2. सिंधू-इसका उद्गम-स्थल कैलाश पर्वत का उत्तरीय अंचल है। इसकी लम्बाई 1800 मील है और यह भारत के पश्चिम-उत्तर और पश्चिम-दक्षिण में बहती हुई अरब समुद्र में जा मिलती है। प्राचीन समय में यह नदी जिन क्षेत्रों से होकर बहती थी उसे सप्तसिन्धु कहते थे क्योंकि इसमें उस समय छह अन्य नदियां मिलती थीं। उनमें शतद्रु आदि पांच नदियां तथा छठी नदी सरस्वती थी।
3. यमुना-यह गंगा में मिलने वाली सबसे लम्बी नदी है। उद्गम से संगम तक इसकी लम्बाई 860 मील है। इसका उद्गम हिमालय के यमुनोत्री से हुआ है। यह प्राय: विन्ध्य क्षेत्र के पार्वत्य प्रान्तों की उत्तरी सीमा तथा संयुक्त प्रान्त के उपजाऊ मैदानों में बहती हुई इलाहाबाद (प्रयाग) के पास गंगा में जा मिलती है। इसका जल स्वच्छ तथा कुछ हरा है।
4. सरयू-इसे घाघरा, घग्घर भी कहते हैं। यह 600 मील लम्बी है और छपरे से 14 मील पूर्व गंगा में जा मिलती है।
5. आपी (राप्ती?)-राप्ती का उद्गम नेपाल राज्य के उत्तरी ऊंची पर्वतमाला से होता है। यह बरहज (?) के पास घाघरा नदी में जा मिलती है।
6. कोशी-इसके दो नाम और हैं-कौशिकी और सप्त-कौशिकी। सम्भव है इसका नाम किसी ऋषिकन्या के आधार पर पड़ा हो। नेपाल के पूर्वी भाग में हिमालय से निकली हुई अनेक नदियों के योग से इसका निर्माण हुआ है। यह कुल 300 मील लम्बी है, परन्तु भारत में केवल 84 मील तक प्रवाहित होकर, कोलगांव से कुछ उत्तर में गंगा में जा मिलती है। यह नदी अपने वेग, बाढ़ और मार्ग बदलने के लिए प्रसिद्ध है।
7. मही-यह एक छोटी नदी है जो पटना के पास हाजीपुर में गंगा से मिलती है। गण्डक नदी भी वहीं गंगा में मिलती है।
8. शतद्रु-इसको 'सतलज' भी कहते हैं। यह नौ सौ मील लम्बी है। इसका उद्गम स्थल मानसरोवर है। यह अनेक धाराओं से मिलती हुई पीठनकोट के पास सिन्धु नदी में जा मिलती है।
9. वितस्ता-इसका वर्तमान नाम झेलम है। यह नदी कश्मीर घाटी के उत्तरपूर्व में सीमास्थित पहाड़ों में निकल कर उत्तर-पश्चिम की ओर प्रवाहित होती है। कई छोटी नदियों को साथ लिए, कश्मीर और पंजाब में बहती हुई यह नदी झंग जिले में चिनाब नदी में जा मिलती है और उसके साथ सिन्धु में जा गिरती है। इसकी लम्बाई 450 मील है।
10. विपासा-इसे वर्तमान में व्यास कहते हैं। यह 290 मील लम्बी है और पंजाब की पांचों नदियों में सबसे छोटी है। यह कपूरथला की दक्षिण सीमा पर सतलज नदी में जा मिलती है। कहा जाता है कि व्यास की सुन्दर स्तुति सुनकर इस नदी ने सुदामा की सेना को रास्ता दिया था। अत: इसका नाम व्यास रखा पड़ा।
11. ऐरावती-इसका प्राचीन नाम 'परुष्णी' भी था। वर्तमान में इसे 'रावी' कहते हैं। यह हिमालय के दक्षिण अञ्चल से निकलकर कश्मीर और पंजाब में बहती है। यह 450 मील लम्बी है। यह सरायसिन्धु से कुछ ही आगे बढ़ने पर चिनाब नदी में जा मिलती है।
12. चन्द्रभागा-इसको वर्तमान में 'चिनाब' कहते हैं। चन्द्रा और भागा-इन दो नदियों से मिलकर यह नदी बनी है। यह अनेक नदियों को अपने साथ मिलाती हुई मुल्तान की दक्षिणी सीमा पर सतलज नदी में जा मिलती है। इसकी लम्बाई लगभग 900 मील है।
14. (सू. 27)
1. चंपा-यह अंग जनपद की राजधानी थी। इसकी आधुनिक पहिचान भागलपुर से 24 मील दूर पर स्थित 'चम्पापुर' और चम्पानगर से की है।
देखें उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 380, 381।
2. मथुरा-यह सूरसेन देश की राजधानी थी। वर्तमान मथुरा के नैऋृत्य कोण में पांच माइल पर बसे हुए महोली गांव से इसकी पहचान की गई हे।
मद्रास प्रान्त में 'बैगई' नदी के किनारे बसे हुए गांव को भी मथुरा कहा जाता था। वहां पांडयराज की राजधानी थी। वर्तमान में जो 'मदुरा' नाम से प्रसिद्ध है, उसका प्राचीन नाम मथुरा था।
3. वाराणसी-यह काशी जनपद की राजधानी थी। नौवें चक्रवर्ती महापद्म यहां से प्रव्रजित हुए थे।
देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 376, 377।
4. श्रावस्ती-यह कुणाल जनपद की राजधानी थी। इसकी आधुनिक पहचान सहेर-महेर से की जाती है।
तीसरे चक्रवर्ती 'मघवा' यहां से प्रव्रजित हुए थे।
देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 384, 385।
5. साकेत-यह कोशल जनपद की राजधानी थी। प्राचीन काल में यह जनपद दो भागों में विभक्त था-उत्तर कोशल और दक्षिण कोशल। सरयू नदी पर बसी हुई अयोध्या नगरी दक्षिण कोशल की राजधानी थी और राप्ती नदी पर बसी हुई श्रावस्ती नगरी उत्तर कोशल की राजधानी थी।
बौद्ध ग्रन्थों में यह माना गया है कि प्रसेनजित कोशल राजा बिम्बिसार से महापुण्य श्रेष्ठी धनंजय को साथ ले अपने नगर श्रावस्ती की ओर जा रहा था। उसकी इच्छा थी कि ऐसे पुण्यवान् व्यक्ति को अपने नगर में बसाया जाए। जब वे श्रावस्ती से सात योजन दूर रहे तब संध्या का समय हो गया। वे वहीं रुक गए। धनंजय ने राजा प्रसेनजित से कहा-मैं नगर में बसना नहीं चाहता। यदि आपकी आज्ञा हो तो मैं वहीं रूक जाऊं। राजा ने आज्ञा दे दी। धनंजय ने वहां नगर बसाया। वहां सायं ठहर गया था, इसलिए उस नये नगर का नाम साकेत रखा गया।1 भरत और सगर ये दो चक्रवर्ती यहां से प्रव्रजित हुए।
6. हस्तिनापुर-यह कुरु जनपद की राजधानी थी। इसकी पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील में मेरठ से 22 मील उत्तर-पूर्व में स्थित हस्तिनापुर गांव से की गई है। इसका दूसरा नाम नागपुर था।
सनत्कुमार चक्रवर्ती तथा शांति, कुंथु और अर-ये तीन चक्रवर्ती तथा तीर्थंकर यहां से प्रव्रजित हुए थे।
देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 374।
7. कांपिल्य-यह पाञ्चाल जनपद की राजधानी थी। कन्निंघम ने इसकी पहचान उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद जिले में फतेहगढ़ से 28 मील उत्तर-पूर्व, गंगा के समीप में स्थित 'कांपिल' से की हे। कायमगंज रेलवे स्टेशन से यह केवल पांच मील दूर है। दसवें चक्रवर्ती हरिषेण यहां से प्रव्रजित हुए थे।
देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 373, 374।
8. मिथिला-देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 371, 372, 373।
9. कौशाम्बी-यह वत्स जनपद की राजधानी थी। इसकी आधुनिक पहचान इलाहाबाद से दक्षिण-पश्चिम में स्थित 'कोसम' गांव से की है।
देखें-उत्तराध्ययन : एक समीक्षात्मक अध्ययन, पृ. 379, 380।
10. राजगृह-यह मगध जनपद की राजधानी थी। महाभारत के सभापर्व में इसका नाम 'गिरिव्रज' भी दिया है। महाभारतकार तथा जैन ग्रन्थकार यहां पांच पर्वतों का उल्लेख करते हैं। किन्तु उनके नामों में मतभेद है-
महाभारत-वैहार (वैभार), वाहार, वृषभ, ऋषिगिरि, चैत्यक।
वायुपुराण-वैभार, विपुल, रत्नकूट, गिरिव्रज, रत्नाचल।
जैन-वैभार, विपुल, उदय, सुवर्ण, रत्नगिरि।
सम्भव है इन्हीं पर्वतों के कारण राजगृह को 'गिरिव्रज' कहा गया हो। जयधवला में उद्धृत श्लोकों तथा तिलोयपण्णत्ती में राजगृह का एक नाम 'पंचशैलपुर' और 'पंचशैलनगर' मिलता है। उनमें कुछ पर्वतों के नाम भी भिन्न है-विपुल, ऋषि, वैभार, छिन्न और पांडु।
वर्तमान में इसका नाम 'राजगिर' है। यह विहार से लगभग 13-14 मील दक्षिण में है। आवश्यक चूर्णि में यह वर्णन है कि पहले यहां क्षितिप्रतिष्ठित नाम का नगर था। उसके क्षीण होने पर जितशत्रु राजा ने इसी स्थल पर 'चनकपुर' नगर बसाया। तदनन्तर वहां ऋषभपुर नगर बसाया गया। बाद में 'कुशाग्रपुर'। इसके पूरे जल जाने के बाद श्रेणिक के पिता प्रसेनजित ने राजगृह नगर बसाया। भगवती 2/112, 113 में राजगृह में उष्ण झरने का उल्लेख आता है और उसका नाम 'महातपोपतीरप्रभ' है। चीनी प्रवासी फाहियान और हयुयेन्सान अपनी डायरी में इन उष्ण झरनों को देखने का उल्लेख करते हैं। बौद्ध ग्रन्थों में इन ऊष्ण झरनों को 'तपोद' कहा है।
ग्यारहवें चक्रवर्ती 'जय' यहां से प्रव्रजित हुए थे।
15. (सू. 28)
प्रस्तुत सूत्र में दस राजधानियों में दस राजाओं ने मुनिदीक्षा ली, इस प्रकार का सामान्य उल्लेख किया है किन्तु किस राजा ने कहां दीक्षा ली, इसका कोई उल्लेख नहीं है और न ही राजधानियों तथा राजाओं का क्रमश: उल्लेख है। वृत्तिकार ने आवश्यक निर्युक्ति और निशीथभाष्य के आधार पर प्रस्तुत सूत्र की स्पष्टता है। आवश्यक निर्युक्ति के अनुसार चक्रवर्तियों के जन्म-स्थान इस प्रकार है-
1. भरत-साकेत। 2. सगर-साकेत। 3. मघवा- श्रावस्ती। 4-8. सनत्कुमार, शांति, कुंथु, अर और सुभूम- हस्तिनापुर। 9. महापद्म-वाराणसी। 10. हरिषेण-कांपिल्य। 11. जय-राजगृह। 12. ब्रह्मदत्त-कांपिल्य।
इनमें सुभूम और ब्रह्मदत्त प्रव्रजित नहीं हुए थे।
निशीथभाष्य में प्रस्तुत विषय भिन्न प्रकार से वर्णित है। उसके अनुसार बारह चक्रवर्ती दस राजधानियों में उत्पन्न हुए थे। कौन चक्रवर्ती किस राजधानी में उत्पन्न हुआ उसका स्पष्ट निर्देश वहां नहीं है। वहां केवल इतना सा उल्लेख प्राप्त है कि शांति, कुंथु और अर-ये तीन एक राजधानी में उत्पन्न हुए थे और शेष नौ चक्रवर्ती नौ राजधानियों में उत्पन्न हुए थे यह स्वत: प्राप्त हो जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में दस चक्रवर्ती राजाओं के प्रव्रज्या-नगरों का उल्लेख है किन्तु उनके जन्म-नगरों का उल्लेख नहीं है। वृत्तिकार ने लिखा है कि जो चक्रवर्ती जहां उत्पन्न हुए वहीं प्रव्रजित हुए। इस नियम के आधार पर निशीथभाष्य का निरूपण समीचीन प्रतीत होता है। प्रस्तुत सूत्र में दस प्रव्रज्या-नगरों का उल्लेख है और उक्त नियम के अनुसार उनके उत्पत्ति-नगर भी वे ही है, तब वे दस होने ही चाहिए। आवश्यक निर्युक्ति में किस अभिप्राय से चक्रवर्तियों के छह उत्पत्ति नगरों का उल्लेख किया है-यह कहना कठिन है।
उत्तराध्ययन में इन दसों की प्रव्रज्या का उल्लेख है, किन्तु प्रव्रज्या नगरों का उल्लेख नहीं है।
16. गोतीर्थ विरहित (सू. 32)
गोतीर्थ का अर्थ है-तालाब आदि में गायों के उतरने की भूमि। यह क्रमश: निम्न, निम्नतर होती है। लवण समुद्र के दोनों पार्श्वों में पिचानवें-पिचानवें हजार योजन तक पानी गोतीर्थाकार (क्रमश: निम्न, निम्नतर) है। उनके बीच में दस हजार योजन तक पानी समतल है। उसी को 'गोतीर्थ विरहित' कहा गया है।
17. उदकमाला (सू. 33)
उदकमाला का अर्थ है-पानी की शिखा-वेला। यह समुद्र के मध्य भाग में होती है। इसकी चौड़ाई दस हजार योजन की और ऊंचाई सोलह हजार योजन की है।
18. (सू. 46)
अनुयोग का अर्थ है-व्याख्या। व्याख्येय वस्तु के आधार पर अनुयोग चार प्रकार का है-
1. चरणकरणानुयोग 2. धर्मकथानुयोग 3. गणितानुयोग 4. द्रव्यानुयोग।
द्रव्यानुयोग के दस प्रकार है-
1. द्रव्यानुयोग-जीव आदि पदार्थों के द्रव्यत्व की व्याख्या। द्रव्य का अर्थ है-गुण-पर्यायवान पदार्थ। जो सहभावी धर्म है वे गुण कहलाते हैं और जो काल या अवस्थाकृत धर्म होते हैं वे पर्याय कहलाते हैं। जीव में ज्ञान आदि सहभावी गुण और मनुष्यत्व, बालत्व आदि पर्यायकृत धर्म होते हैं, अत: वह द्रव्य है।
2. मातृकानुयोग-उत्पाद, व्यय और ध्रौव्य को मातृकापद कहते हैं। इसके आधार पर द्रव्यों की विचारणा करना मातृकानुयोग है।
3. एकार्थिकानुयोग-एकार्थवाची या पर्यायवाची शब्दों की व्याख्या। जैसे-जीव, प्राणी, भूत और सत्त्व-ये एकार्थवाची है।
4. करणानुयोग-साधनों की व्याख्या। एक द्रव्य की निष्पत्ति में प्रयुक्त होने वाले साधनों का विचार, जैसे-घड़े की निष्पत्ति में मिट्टी, कुंभकार, चक्र, चीवर, दंड आदि कारण साधक होते हैं, उसी प्रकार जीव की क्रियाओं में काल, स्वभाव, नियति, कर्म आदि साधक होते हैं।
5. अर्पित-अनर्पित-इस अनुयोग के द्वारा द्रव्य के मुख्य और गौण धर्म का विचार किया जाता है।
द्रव्य अनेक धर्मात्मक होता है, किन्तु प्रयोजनवश किसी एक धर्म को मुख्य मानकर उसकी विवक्षा की जाती है वह 'अर्पणा' है और शेष धर्मों की अविवक्षा होती है वह 'अनपर्णा' है। उमास्वाति ने अनेक धर्मात्मक द्रव्य की सिद्धि के लिए इस अनुयोग का प्रतिपादन किया है।
6. भावित-अभावित-द्रव्यान्तर से प्रभावित या अप्रभावित होने का विचार।
भावित-जैसे-जीव प्रशस्त या अप्रशस्त वातावरण से भावित होता है। उसमें संसर्ग से दोष या गुण आते हैं। यह जीव की भावित अवस्था है।
अभावित-वृत्तिकार ने इसकी व्याख्या में वज्रतंडुल का उदाहरण दिया है। यह या तो संसर्ग को प्राप्त नहीं होता या संसर्ग प्राप्त होने पर भी उससे भावित नहीं होता।
7. बाह्य-अबाह्य-वृत्तिकार ने बाह्य और अबाह्य के दो अर्थ किए हैं-
(1) बाह्य-असदृश या भिन्न। जैसे-जीव द्रव्य आकाश से बाह्य है-चैतन्य धर्म के कारण उससे विलक्षण है। वह आकाश के अबाह्य भी है-अमूर्त्त धर्म के कारण उससे सदृश है।
(2) जीव के लिए घट आदि द्रव्य बाह्य हैं तथा कर्म और चैतन्य आन्तरिक (अबाह्य) है।
नंदी सूत्र में अवधिज्ञान का बाह्य और अबाह्य की दृष्टि से विचार किया गया है। इससे इस अनुयोग का यह अर्थ फलित होता है कि द्रव्य के सार्वदिक (अबाह्य) और असार्वदिक (बाह्य) धर्मों का विचार करना।
8. शाश्वत-अशाश्वत-द्रव्य के शाश्वत, अशाश्वत का विचार।
9. तथाज्ञान-द्रव्य का यथार्थ विचार।
10. अतथाज्ञान-द्रव्य का अयथार्थ विचार।
19. उत्पात-पर्वत (सू. 47)
नीचे लोक से तिरछे लोक में आने के लिए चमर आदि भवनपति देव जहां से ऊर्ध्वगमन करते हैं उन्हें उत्पात पर्वत कहा जाता है।
20. अनन्तक (सू. 66)
जिसका अन्त नहीं होता उसे अनन्त कहा जाता है। प्रस्तुत सूत्र में उसका अनेक संदर्भों में प्रयोग किया गया है। संदर्भ के साथ प्रत्येक शब्द का अर्थ भी आंशिक रूप में परिवर्तित हो जाता है। नाम और स्थापना के साथ अनन्त शब्द का प्रयोग किसी विशेष अर्थ का सूचक नहीं है। इनमें नामकरण और आरोपण की मुख्यता है, किन्तु 'अनन्त' के अर्थ की कोई मुख्यता नहीं है।
वृत्तिकार ने नामकरण के विषय में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। सामयिक भाषा (आगमिक संकेत) के अनुसार वस्त्र का नाम अनन्तक है।
द्रव्य के साथ अनन्त का प्रयोग द्रव्यों की व्यक्तिश: अनन्तता का सूचक है। गणना के साथ अनन्त शब्द के प्रयोग का संबंध संख्या से है। जैन गणित में गणना के तीन प्रकार हैं-संख्यात, असंख्यात और अनन्त। संख्यात की गणना होती है। असंख्यात की गणना नहीं होती, पर वह सान्त होता है। अनन्त की न गणना होती है और न उसका अन्त होता है। प्रदेश के साथ अनन्त शब्द द्रव्य के अवयवों का निर्धारण करता है। जीव के प्रदेश असंख्य होते हैं। आकाश और अनन्त-प्रदेशी पुद्गलस्कंधों के प्रदेश अनन्त होते हैं। एकत: और उभयत: इन दोनों के साथ अनन्त शब्द का प्रयोग काल-विस्तार को सूचित करता है।
पांचवें स्थान (सूत्र 217) में वृत्तिकार ने एकत: अनन्तक का अर्थ-आयाम लक्षणात्मक अनन्त (एक श्रेणीक क्षेत्र) और उभयत: अनन्त का अर्थ-आयाम और विस्तार लक्षणात्मक अनन्त (प्रतर क्षेत्र) किया है। तथा सूत्र की व्याख्या में एकत: अनन्तक का उदाहरण-अतीत या अनागत काल और उभयत: अनन्त का उदाहरण- सर्वकाल दिया है। वस्तुत: इनमें कोई विरोध नहीं है। इनकी व्याख्या देश और काल-दोनों दृष्टियों से भी जा सकती है। देशविस्तार और सर्वविस्तार के साथ अनन्त शब्द का प्रयोग दिग् और क्षेत्र के विस्तार को सूचित करता है। पांचवें स्थान में वृत्तिकार ने देश विस्तार का अर्थ दिगात्मक विस्तार तथा प्रस्तुत सूत्र में उसका अर्थ एक आकाश प्रतर किया है।
इस प्रकार विभिन्न संदर्भों के साथ अनन्त शब्द विभिन्न अर्थों की सूचना देता है। यह अनन्त शब्द की निक्षेप पद्धति का एक उदाहरण है।
21. (सू. 69)
निशीथभाष्य में प्रतिसेवणा के दो प्रकार बतलाए गए हैं-दर्प प्रतिसेवणा और अल्प प्रतिसेवणा।
दर्प का अर्थ है-व्यायाम, वल्गन और धावन। निशीथभाष्य की चूर्णि में व्यायाम के अर्थ की स्पष्टता दो उदाहरणों से की गई है, जैसे-लाठी चलाना, पत्थर उठाना। वल्गन का अर्थ कूदना और धावन का अर्थ दौड़ना है। बाहु युद्ध आदि भी इसी प्रकरण में सम्मिलित है। भाष्यकार ने दर्प का एक अर्थ प्रमाद किया है। दर्प से होने वाली प्रतिसेवणा दर्पिका प्रतिसेवणा कहलाती है। यह प्रमाद या उद्धतता से होने वाला दोषाचरण है। दर्पिका प्रतिसेवणा मूलगुण और उत्तरगुण दोनों की होती है।
दर्प प्रतिसेवणा निष्कारण की जाने वाली प्रतिसेवणा है। कल्प प्रतिसेवणा किसी विशेष प्रयोजन के उपस्थित होने पर की जाती है। भाष्यकार ने दर्पिका और कल्पिका-इन दोनों को प्रमाद प्रतिसेवणा और अप्रमाद प्रतिसेवणा से अभिन्न माना है। उसके अनुसार प्रमादप्रतिसेवणा ही दर्पिका प्रतिसेवणा है और अप्रमादप्रतिसेवणा ही कल्पिका प्रतिषेवणा है।
प्रस्तुत गाथा में कल्पिका प्रतिषेवणा या अप्रमाद प्रतिसेवणा का उल्लेख नहीं है किन्तु इसमें आए हुए अनाभोग और सहसाकार उसी के दो प्रकार हैं।
अनाभोग का अर्थ है-अत्यन्त विस्मृति।
अनाभोग प्रतिसेवी किसी भी प्रमाद से प्रमत्त नहीं होता। किन्तु कदाचित् उसे ईर्यासमिति आदि के समाचरण की विस्मृति हो जाती है। यह उसकी अनुपयुक्तता (उपयोग शून्यता) की प्रतिसेवणा है। सद्साकार प्रतिसेवणा में उपयुक्त अवस्था होने पर भी दैहिक चंचलता की विवशता के कारण प्राणातिपात आदि का समाचरण हो जाता है।
कंटकाकीर्ण पथ में चलने वाला मनुष्य सावधान होते हुए भी कहीं न कहीं पैर को पूर्व नियन्त्रित न रखने के कारण बींध लेता है। इसी प्रकार सावधानी पूर्वक प्रवृत्ति करते हुए मुनि से भी शारीरिक चंचलता के कारण कहीं न कहीं प्राणातिपात आदि का समाचरण हो जाता है। इसमें न प्रमाद है और न विस्मृति, किन्तु शारीरिक विवशता है।
आतुर प्रतिसेवणा-
भाष्यकार ने आतुर के तीन प्रकार बतलाए हैं-
(1) क्षुधातुर (2) पिपासातुर (3) रोगातुर।
इससे कामातुर और क्रोधातुर आदि का वर्णन सहज ही प्राप्त हो जाता है।
आपद्प्रतिसेवणा-आपत् की व्याख्या चार दृष्टियों से की गई है।
1. द्रव्यत: आपत्-मुनि योग्य आहार आदि की अप्राप्ति।
2. क्षेत्रत: आपत्-अरण्यविहार आदि की स्थिति।
3. कालत: आपत्-दुर्भिक्ष आदि का समय।
4. भावत: आपत्-शरीर की रुग्णावस्था।
शंकित प्रतिसेवणा-प्रस्तुत सूत्र की संग्रह गाथा में 'शंकितप्रतिसेवणा' का उल्लेख है। निशीथ भाष्य में इसके स्थान पर 'तितिण' प्रतिसेवणा का उल्लेख है। शंकित प्रतिसेवणा का अर्थ वही है जो अनुवाद में प्राप्त है। तिंतिण प्रतिसेवणा का अर्थ आहार आदि प्राप्त न होने पर गिड़गिड़ाना।
विमर्श प्रतिसेवणा-चूर्णिकार के अनुसार शिष्यों की परीक्षा के लिए गुरुजन सचित्त भूमि आदि पर चलने लग जाते थे। इस कार्य पर शिष्य की प्रतिक्रिया जान वे उसकी श्रद्धा या अश्रद्धा का निर्णय करते थे।
निशीथभाष्य में प्रतिसेवणा का प्रकरण बहुत विस्तृत है। तात्कालिक धारणा की जानकारी के लिए यह बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।
22. (सू. 70)
प्रस्तुत सूत्र में जो संग्रहीत गाथा है वह निशीथभाष्य चूर्णि में भी मिलती है।1 मूलाचार में भी कुछ शाब्दिक परिवर्तन के साथ यही गाथा प्राप्त है।2 निशीथ चूर्णि, स्थानांगवृत्ति, तत्त्वार्थवार्तिक, मूलाचार की वसुनन्दि कृत वृत्ति आदि का तुलनात्मक अध्ययन करने पर ऐसा प्रतीत होता है कि इन दोषों की अर्थ परम्परा कहीं-कहीं विस्मृत हुई है। उस विस्मृत परम्परा का अर्थ शाब्दिक आधार पर किया गया है। इस मत की पुष्टि के लिए दो शब्द-'अणुमाणइत्ता' और 'छन्न' प्रस्तुत किए जा सकते हैं। अभयदेवसूरि ने 'अणुमाणइत्ता' का अर्थ-आलोचनाचार्य मृदु दंड देने वाले हैं या अमृदु दंड देने वाले हैं ऐसा 'अनुमान कर' मृदु प्रायश्चित्त की सम्भावना होने पर आलोचना करना-किया है।
निशीथभाष्य चूर्णि में इसका अर्थ-अनुनय कर-किया गया है।
तत्त्वार्थवार्तिक और मूलाचार के अर्थ आगे किए गए हैं। इनमें 'अनुनय कर' 'आलोचनाचार्य को करुणार्द्र बनाकर'- यह अर्थ अधिक प्राासंगिक लगता है।
स्थानांगवृत्ति और निशीथभाष्यचूर्णि में 'छन्न' का अर्थ है-इतने धीमे स्वर में आलोचना करना, जिसे यह स्वयं ही सुन सके, आलोचनाचार्य न सुन पाएं।
तत्त्वार्थवार्तिक तथा मूलाचार में 'छन्न' का आशय उक्त अर्थ से भिन्न है।
हमने प्रस्तुत सूत्र का अनुवाद स्थानांगवृत्ति और निशीथभाष्यचूर्णि के आधार पर किया है। इसलिए उनके आधार पर शेष शब्दों पर विचार नहीं किया गया है। तत्त्वार्थवार्तिक में आलोचना के दस दोषों का विवरण प्राप्त है किन्तु उसमें सब दोषों का नामोल्लेख नहीं है। केवल तीसरे दोष का नाम 'मायाचार' और चौथे का 'स्थूल' दिया है। मूलाचार तथा उसकी वृत्ति में इन सभी दोषों का नामोल्लेख पूर्वक विवरण दिया गया है। इन दोनों का तुलनात्मक अध्ययन हम नीचे प्रस्तुत कर रहे हैं-
1. 'गुरु को उपकरण देने से वे मुझे लघु प्रायश्चित्त देंगे'-ऐसा सोचकर उपकरण देना। यह पहला दोष है।
मूलाचार में पहला दोष 'आकंप्य' है। इसका अर्थ है-आचार्य को भक्त, पान, उपकरण आदि दे अपना आत्मीय बनाकर दोष निवेदन करना।
2. 'मैं प्रकृति से दुर्बल हूं, ग्लान हूं, उपवास आदि करने में असमर्थ हूं, यदि आप लघु प्रायश्चित्त दें तो मैं दोष निवेदन करूं यह कहकर दोष निवेदन करना। यह दूसरा दोष है।
मूलाचार में दूसरा दोष 'अनुमान्य' है। इसका अर्थ है-शरीर की शक्ति, आहार और बल की अल्पता दिखाकर, दीन वचनों से आचार्य को अनुमत कर-उनके मन में करुणा पैदा कर दोष निवेदन करना।
3. दूसरे द्वारा अज्ञात दोषों को छुपाकर केवल ज्ञात दोषों का निवेदन करना-यह मायाचार नाम का तीसरा दोष है।
मूलाचार में इसे तीसरा 'दृष्ट' दोष माना है।
4. आलस्य या प्रमादवश अन्य अपराधों की परवाह न कर केवल स्थूल दोषों का निवेदन करना।
मूलाचार में इसे चौथा 'बादर' दोष माना है।
5. महादुश्चर प्रायश्चित्त प्राप्त होने के भय से महान दोषों का संचरण कर छोटे प्रमाद का निवेदन करना। यह पांचवां दोष है।
मूलाचार में इसे पांचवां 'सूक्ष्म' दोष माना है।
6. इस प्रकार का दोष हो जाने पर क्या प्रायश्चित्त प्राप्त हो सकता है, इसको उपायों द्वारा जानकर गुरु की उपासना कर दोष का निवेदन करना। यह छठा दोष है।
मूलाचार में छठा दोष 'प्रच्छन्न' है। इसका अर्थ है- किसी मिस से दोष-कथन कर स्वयं प्रायश्चित्त ले लेना।
7. पाक्षिक, चातुर्मासिक, सांवत्सरिक प्रतिक्रमण के समय अनेक साधु आलोचना करते हैं। उस समय कोलाहल-पूर्ण वातावरण में दोष-कथन करना। यह सातवां दोष है।
मूलाचार में इसे सातवां शब्दाकुलित दोष माना है।
8. गुरु के द्वारा दिया गया प्रायश्चित्त युक्त है या नहीं, आगम विहित है या नहीं-इस प्रकार शंकाशील होकर दूसरे साधुओं से पूछताछ करना। यह आठवां दोष है।
मूलाचार में आठवां दोष 'बहुजन' है। इसका अर्थ है-एक आचार्य को अपने दोष का निवेदन कर, प्रायश्चित्त लेकर उसमें श्रद्धा न करते हुए पुन: दूसरे आचार्य के पास उस दोष का निवेदन करना।
9. जिस किसी उद्देश्य से अपने जैसे ही अगीतार्थ के समक्ष अपने दोषों का निवेदन करना।
मूलाचार में नौवां दोष 'अव्यक्त' है। इसका अर्थ है-लघु प्रायश्चित्त के निमित्त अव्यक्त (प्रायश्चित्त देने में अकुशल) के समक्ष अपने दोषों का निवेदन करना।
10. मेरा दोष इसके दोष के समान है। उसको यही जानता है। इसको जो प्रायश्चित्त प्राप्त हुआ है वही मेरे लिए भी युक्त है'-ऐसा सोचकर अपने दोषों का संवरण करना यह दसवां दोष है।
ममूलाचार में दसवां दोष 'तत्सेवी' है। इसका अर्थ है-जो व्यक्ति अपने समान ही दोषों से युक्त है, उसको अपने दोष का निवेदन करना, जिससे कि वह बड़ा प्रायश्चित्त न दे।
इन दोनों ग्रन्थों में अनेक स्थलों पर अर्थ-भेद-स्पष्ट परिलक्षित होता है।
षट्प्राभृत की श्रुतसागरीय वृत्ति में आलोचना के दस दोषों का संग्रह गाथा में उल्लेख है। वह गाथा मूलाचार की है, किन्तु इन दोषों की मूलाचारगत व्याख्या और श्रुतसागरीय व्याख्या में कहीं-कहीं बहुत मत-भेद है।
मूलाचार की वृत्ति का अर्थ ऊपर दिया जा चुका है। श्रुतसागरीय की व्याख्या निम्न प्रकार से है-
1. आकंपित-आचार्य मुझे दंड न दे दें-इस भय से आलोचना करना।
2. अनुमानित-यदि इतना पाप किया जाएगा तो उससे निस्तार नहीं होगा, ऐसा अनुमान कर आलोचना करना।
3. यत्दृष्ट-जो दोष किसी के द्वारा देखा गया है, उसी की आलोचना करना।
4. बादर-केवल स्थूल दोषों का प्रकाशन करना।
5. सूक्ष्म-केवल सूक्ष्म दोषों का प्रकाशन करना।
6. छन्न-गुप्त रूप से केवल आचार्य के पास अपना दोष प्रकट करना, दूसरे के पास नहीं।
7. शब्दाकुल-जब शोरगुल हो तब अपने दोष को प्रगट करना।
8. बहुजन-जब बहुत बड़ा संघ एकत्रित हो, तब दोष प्रगट करना।
9. अव्यक्त-दोष को अव्यक्त रूप से प्रगट करना।
10. तत्सेवी-जिस दोष का प्रकाशन किया है, उसका पुन: सेवन करना।
23. (सू. 71)
दृष्टव्य-स्थानांग 8/18 तुलना के लिए देखें निशीथभाष्य, भाग 4, पृष्ठ 362 आदि।
24. (सू. 72)
प्रस्तुत सूत्र में आलोचना देने वाले अनगार के दस गुणों का उल्लेख है। आठवें स्थान के अठारहवें सूत्र में आठ गुणों का उल्लेख हुआ है और यहां उनके अतिरिक्त दो गुण और उल्लिखित हैं।
इन दस गुणों में सातवां गुण है-'निर्यामक'। आठवें स्थान में वृत्तिकार ने इसका अर्थ-'बड़े प्रायश्चित्त को भी निभा सके'-ऐसा सहयोग देने वाला, किया है। प्रस्तुत सूत्र में उसका अर्थ -ऐसा प्रायश्चित्त देने वाला जिसे प्रायश्चित्त लेने वाला निभा सके-किया है। ये दोनों अर्थ भिन्न हैं।
'निर्यामक' प्रायश्चित्त देने वाले का विशेषण है, इसलिए प्रथम अर्थ ही संगत लगता है।
25. (सू. 73)
प्रस्तुत सूत्र में दस प्रकार के प्रायश्चित्त निर्दिष्ट हैं। इनका निर्देश दोषों की लघुता और गुरुता के आधार पर किया गया है। कई दोष आलोचना प्रायश्चित्त द्वारा, कई प्रतिक्रमण प्रायश्चित्त द्वारा और कई पारांचिक प्रायश्चित्त द्वारा शुद्ध होते हैं। इसी आधार पर प्रायश्चित्तों का निरूपण किया गया है।
आचार्य अकलंक ने बताया है कि जीव के परिणाम असंख्येय लोक जितने होते हैं। जितने परिणाम होते हैं उतने ही अपराध होते हैं और जितने अपराध होते हैं उतने ही उनके प्रायश्चित्त होने चाहिए, किन्तु ऐसा नहीं है। प्रायश्चित्त के जो प्रकार निर्दिष्ट हैं वे व्यवहार नय की दृष्टि से पिंडरूप में निर्दिष्ट है।
दिगंबर परम्परानुसारी तत्त्वार्थ सूत्र तथा उसकी व्याख्या-तत्त्वार्थवार्तिक में प्रायश्चित्त के नौ ही प्रकार निर्दिष्ट है-
1. आलोचना 2. प्रतिक्रमण 3. तदुभय 4. विवेक 5. व्युत्सर्ग 6. तप 7. छेद 8. परिहार 9. उपस्थापना।
इनमें दसवें प्रायश्चित्त-पारांचिक का उल्लेख नहीं है, मूल प्रायश्चित्त के स्थान पर 'उपस्थापना' का उल्लेख है। वहां इसका वही अर्थ किया गया है, जो श्वेताम्बर आचार्यों ने 'मूल' का किया है।
तत्त्वार्थवार्तिक में 'अनवस्थाप्य' का भी उल्लेख नहीं है, किन्तु उसमें 'परिहार' नामक प्रायश्चित्त का उल्लेख है, जो श्वेताम्बर परम्परा में प्राप्त नहीं है। इसका अर्थ है-पक्ष, मास आदि काल-मर्यादा के अनुसार प्रायश्चित्त प्राप्त मुनि को संघ से बाहर रखना।
प्रायश्चित्त प्राप्ति के प्रकरण में अनुपस्थापन और पारांचिक प्रायश्चित्त का विधान किया गया है। किन्तु उनका अर्थ श्वेताम्बर परम्परा से भिन्न है।
अपकृष्ट आचार्य के पास प्रायश्चित्त ग्रहण करना अनुपस्थापन है और तीन आचार्यों तक, एक आचार्य से अन्य आचार्य के पास प्रायश्चित्त ग्रहण के लिए भेजना पारांचिक है।
तत्त्वार्थवार्तिक में प्रायश्चित्त प्राप्ति का विवरण इस प्रकार है-
1. विद्या और ध्यान के साधनों को ग्रहण करने आदि में विनय के बिना प्रवृत्ति करना दोष है, उसका प्रायश्चित्त है आलोचना।
2. देश और काल के नियम से अवश्य करणीय विधानों को धर्म-कथा आदि के कारण भूल जाने पर पुन: करने के समय प्रतिक्रमण प्रायश्चित्त।
3. भय, शीघ्रता, विस्मरण, अज्ञान, अशक्ति और आपत्ति आदि कारणों से महाव्रतों में अतिचार लग जाना-इसके लिए छेद के पहले के छहों प्रायश्चित्त हैं।
4. शक्ति का गोपन न कर प्रयत्न से परिहार करते हुए भी किसी कारणवशअप्रासुक को स्वयं ग्रहण करने या ग्रहण कराने में, त्यक्त प्रासुक का विस्मरण हो जाए और ग्रहण करने पर उसका स्मरण हो जाए तो उसका पुन: उत्सर्ग (विवेक) करना ही प्रायश्चित्त है।
5. दु:स्वप्न, दुश्चिन्ता, मलोत्सर्ग, मूत्र का अतिचार, महानदी और महा अटवी को पार करने में व्युत्सर्ग प्रायश्चित्त है।
6. बार-बार प्रमाद, बहुदृष्ट अपराध, आचार्य आदि के विरुद्ध वर्तन करना, सम्यग्दर्शन की विराधना होने पर क्रमश: छेद, मूल अनुपस्थापन और पारांचिक प्रायश्चित्त दिया जाता है।
प्रायश्चित्त के निम्न निर्दिष्ट प्रयोजन है-
1. प्रमादजनित दोषों का निराकरण। 2. भावों की प्रसन्नता। 3. शल्य रहित होना। 4. अव्यवस्था का निवारण। 5. मर्यादा का पालन। 6. संयम की दृढ़ता। 7. आराधना।
प्रायश्चित्त एक प्रकार की चिकित्सा है। चिकित्सा रोगी को कष्ट देने के लिए नहीं की जाती, किन्तु रोग निवारण के लिए की जाती है। इसी प्रकार प्रायश्चित्त भी राग आदि अपराधों के उपशमन के लिए दिया जाता है।
निशीथभाष्यकार ने तीर्थंकर की धनवंतरी से, प्रायश्चित्त प्राप्त साधु की रोगी से, अपराधों की रोगों से और प्रायश्चित्त की औषध से तुलना की है।
26. मार्ग (सू. 47)
प्रस्तुत सूत्र में 'मार्ग' शब्द मोक्ष-मार्ग का सूचक है। सूत्रकृतांग (प्रथम श्रुतस्कंध) के ग्यारहवें अध्ययन का नाम 'मार्ग' है। उसमें अहिंसा को 'मार्ग' बताया गया है। उत्तराध्ययन के अठाईसवें अध्ययन का नाम 'मोक्षमार्गगति' है। उसमें ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप को मार्ग कहा गया है।
तत्त्वार्थ के प्रथम सूत्र में सम्यग् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चारित्र को मोक्ष मार्ग कहा है।
इन व्याख्या-विकल्पों में केवल प्रतिपादन-पद्धति का भेद है, किन्तु आशय-भेद नहीं है।
27. व्याघ्र (सू. 82)
प्रस्तुत सूत्र में दस भवनपति देवों के दस चैत्यवृक्षों का उल्लेख है। उसमें वायुकुमार के चैत्यवृक्ष का नाम 'वप्प' है। आदर्शों तथा मुद्रित पुस्तकों में वप्पा 'वप्पो' 'वप्पे' ये शब्द मिलते हैं। किन्तु उपलब्ध कोषों में वृक्षवाची 'वप्र' शब्द नहीं मिलता। यहां 'वग्द्य' (सं0 व्याघ्र) शब्द होना चाहिए था। पाइयसद्दमहण्णव में व्याघ्र शब्द के दो अर्थ किए हैं- 1. लाल एरण्ड का वृक्ष। 2. करंज का पेड़।
आप्टे की संस्कृत इंगलिश डिक्शनरी में भी 'व्याघ्र' शब्द का अर्थ 'रक्त एरंड' किया है। अत: यहां 'वग्घ' (व्याघ्र) शब्द ही उपयुक्त लगता है।
28. (सू. 83)
बौद्ध परम्परा में तेरह प्रकार के सुख-युगलों की परिकल्पना की गई है। उन युगलों में एक को अधम और एक को श्रेष्ठ माना है।
1. गृहस्थ सुख, प्रव्रज्या सुख।
2. कामभोग सुख, अभिनिष्क्रमण सुख।
3. लौकिक सुख, लोकोत्तर सुख।
4. सास्रव सुख, अनास्रव सुख।
5. भौतिक सुख, अभौतिक सुख।
6. आर्य सुख, अनार्य सुख।
7. शारीरिक सुख, चैतसिक सुख।
8. प्रीति सुख, अप्रीति सुख।
9. आस्वाद सुख, उपेक्षा सुख।
10. असमाधि सुख, समाधि सुख।
11. प्रीति आलंबन सुख, अप्रीति आलंबन सुख।
12. आस्वाद आलंबन सुख, उपेक्षा आलंबन सुख।
13. रूप आलंबन सुख, अरूप आलंबन सुख।
29. सन्तोष (सू. 83)
इसका अर्थ है-अल्पेच्छता। वह आनन्दरूप होती है, इसलिए सुख है। संसार के सभी सुख संतोष-प्रसूत होते हैं।
अपने सामर्थ्य के अनुसार पुरुषार्थ करने के पश्चात् जो फलप्राप्ति होती है, उसमें तथा प्राप्त अवस्था में प्रसन्नचित्त रहना और सब प्रकार की तृष्णाओं को छोड़ देना संतोष है।
मनुस्मृति में संतोष को सुख का मूल और असंतोष को दुख का मूल माना है।
संतोष और तुष्टि में अन्तर है। संतोष चित्त की प्रसन्नता है और तुष्टि चित्त का आलस्य और प्रमाद आवरण। सांख्यकारिका में तुष्टि के नौ प्रकार बतलाए हैं। उसमें चार आध्यात्मिक और पांच बाह्य है।
'प्रकृति से आत्मा सर्वथा पृथक् है'-ऐसा समझकर भी जो साधक असद् उपदेश से सन्तुष्ट होकर आत्मा के श्रवण, मनन आदि द्वारा उसके विवेकज्ञान के लिए प्रयत्न नहीं करता, उसके चार आध्यात्मिक तुष्टियां होती है-
1. प्रकृति-तुष्टि-प्रकृति स्वयमेव विवेक उत्पन्न कराकर कैवल्य प्रदान करेगी, इस आशा से धारणा, ध्यान आदि का अभ्यास न करना, यह प्रकृतितुष्टि है।
2. उपादान-तुष्टि-विवेकख्याति संन्यास से उत्पन्न होती है। इसलिए ध्यान से संन्यास ग्रहण उत्तम है। यह उपादान-तुष्टि है। इसका दूसरा नाम 'सलिल' है।
3. काल-तुष्टि-फलोत्पत्ति के लिए काल की अपेक्षा होती है। प्रव्रज्या से भी तत्काल निर्वाण नहीं होता। काल के परिपाक से सिद्धि होती है, अत: उद्विग्ननता से कोई लाभ नहीं है। यह काल-तुष्टि है।
4. भाग्य-तुष्टि-विवेकज्ञान न प्रकृति से, न काल से और न प्रव्रज्या ग्रहण से उत्पन्न होता है। मुक्त होने में भाग्य ही हेतु है, अन्य नहीं-इस उपदेश से जो तुष्टि होती है, उसे भाग्यतुष्टि कहते हैं।
आत्मा से भिन्न प्रकृति, महान् अहंकार आदि को आत्मस्वरूप समझते हुए जीव को वैराग्य होने पर जो तुष्टियां होती हैं, वे बाह्य हैं। वे पांच प्रकार की हैं-
1. पार-तुष्टि-'धनोपार्जन के उपाय दु:खद है'-इस विचार से विषयों के प्रति वैराग्य होना पार-तुष्टि है।
2. सुपार-तुष्टि-'धन के रक्षण में महान् कष्ट होता है'-इस विचार से विषयों से उपरत होना सुपार-तुष्टि है।
3. पारापार-तुष्टि-'धन भोग से नष्ट हो जाएगा'-इस विचार से विषयों से उपरत होना पारापार-तुष्टि है।
4. अनुत्तमाम्भ-तुष्टि-'विषयों के प्रति वासना भोग से वृद्धिंगत होती है और उनकी अप्राप्ति में कष्ट होता है'- इस विचार से विषयों से उपरत होना अनुत्तमाम्भ-तुष्टि कहलाती है।
5. उत्तमाम्भ-तुष्टि-'भूतों को पीड़ा दिए बिना विषयों का उपभोग नहीं हो सकता-इस विचार से हिंसा से उपरत होना उत्तमाम्भ-तुष्टि है।
30. (सू. 86)
देखें-3/438 का टिप्पण।
31. (सू. 89)
भगवान् ने कहा-'आर्यो! सत्य दस प्रकार का होता है-
1. जनपद सत्य, 2. सम्मत सत्य, 3. स्थापना सत्य, 4. नाम सत्य, 5. रूप सत्य, 6. प्रतीत्य सत्य, 7. व्यवहार सत्य, 8. भाव सत्य, 9. योग सत्य, 10. औपम्य सत्य।
1. आर्यों! किसी जनपद के निवासी पानी को 'नीरु' (कन्नड़) कहते हैं और किसी जनपद के निवासी पानी को 'तण्णी' (तमिल) कहते हैं।
आर्यों! नीरु और तण्णी के अर्थ दो नहीं है। केवल जनपद के भेद से ये शब्द दो हैं। पानी को नीरु और तण्णी कहना जनपद सत्य है।
2. आर्यों! कमल और मेंढ़क-दोनों कीचड़ में उत्पन्न होते हैं, फिर भी कमल को पंकज कहा जाता है, मेंढ़क को नहीं कहा जाता।
आर्यों! जिस अर्थ के लिए जो शब्द रूढ़ होता है वही उसके लिए प्रयुक्त होता है। आर्यों! यह सम्मत सत्य है।
3. आर्यों! एक वस्तु में दूसरी वस्तु का आरोपण किया जाता है। शतरंज के मोहरों को हाथी, ऊंट, वजीर आदि कहा जाता है। आर्यों! यह स्थापना सत्य है।
4. आर्यों! किसी का नाम लक्ष्मीपति है और किसी का नाम अमरचन्द। लक्ष्मीपति को भीख मांगते और अमरचन्द को मरते देखा है।
आर्यों! गुणविहीन होने पर भी किसी व्यक्ति या वस्तु को उस नाम से अभिहित किया जाता है। आर्यों! यह नाम सत्य है।
5. आर्यों! एक स्त्रीवेषधारी पुरुष को स्त्री, नट वेशधारी पुरुष को और साधु वेषधारी पुरुष को साधु कहा जाता है।
आर्योर्ें! किसी रूप विशेष के आधार पर व्यक्ति को वही मान लेना रूप सत्य है।
6. आर्यों! अनामिका अंगुलि कनिष्ठा की अपेक्षा से बड़ी है और वह मध्यमा की अपेक्षा से छोटी है। छोटा होना और बड़ा होना सापेक्ष है। पत्थर लोह से हल्का है और काठ से भारी है। हल्का होना और भारी होना सापेक्ष है। एक वस्तु की तुलना में छोटी-बड़ी या हल्की-भारी होती है। आर्यों! यह प्रतीत्य सत्य है।
7. आर्यों! कहा जाता है-पर्वत जलता है, मार्ग जाता है, गांव आ गया। परन्तु यथार्थ में ऐसा कहां होता है।
आर्यों! क्या पर्वत कभी जलता है? क्या मार्ग चलता है? क्या गांव एक स्थान से दूसरे स्थान पर आता है?
आर्यों ऐसा नहीं होता। पर्वत पर रहा ईंधन जलता है, मार्ग पर चलने वाला पथिक जाता है, गांव की ओर जाने वाला मनुष्य वहां पहुंच जाता है। आर्यों! यह व्यवहार सत्य है।
8. आर्यों! प्रत्येक वस्तु में अनन्त पर्याय होते हैं। कुछ पर्याय व्यक्त होते हैं और शेष अव्यक्त। काल-मर्यादा के अनुसार व्यक्त पर्याय अव्यक्त हो जाते हैं और अव्यक्त पर्याय व्यक्त। वस्तु का प्रतिपादन व्यक्त पर्याय के आधार पर किया जाता है। दूध सफेद है। क्या उसमें दूसरे वर्ण नहीं है। उनमें पांचों वर्ण हैं। किन्तु वे सब व्यक्त नहीं है। केवल श्वेत वर्ण व्यक्त है। इसलिए कहा जाता है कि दूध सफेद है। आर्यों! यह भाव सत्य है।
9. आर्यों! एक आदमी इधर से आ रहा है। दूसरा उससे पुकारता है-'दंडी' इधर आओ और वह आ जाता है। ऐसा क्या होता है? उसके पास दंड है, इसलिए वह अपने आप को दंडी समझता है, दूसरे भी उसे दंडी समझते हैं आर्यों! यह योग सत्य है।
10. आर्यों! कहा जाता है-आंखें कमल के समान हैं। आंखें विकस्वर हैं और कमल भी विकस्वर होता है। इस समान धर्म के आधार पर आंखों को कमल से उपमित किया गया है। आर्यों! यह औपम्य सत्य है।
तत्त्वार्थवार्तिक में दस प्रकार के सत्य-सदभावों के नाम और विवरण प्राप्त हैं। उनमें क्रमभेद, नामभेद और व्याख्या भेद हैं। वह इस प्रकार है-
| स्थानांग | तत्त्वार्थवार्तिक |
|---|---|
| 1. जनपद सत्य | नाम सत्य |
| 2. सम्मत सत्य | रूप सत्य |
| 3. स्थापना सत्य | स्थापना सत्य |
| 4. नाम सत्य | प्रतीत्य सत्य |
| 5. रूप सत्य | संवृति सत्य |
| 6. प्रतीत्य सत्य | संयोजना सत्य |
| 7. व्यवहार सत्य | जनपद सत्य |
| 8. भाव सत्य | देश सत्य |
| 9. योग सत्य | भाव सत्य |
| 10. औपम्य सत्य | समय सत्य |
तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार उनकी व्याख्या इस प्रकार है-
1. नाम सत्य-किसी भी सचेतन या अचेतन वस्तु के गुणविहीन होने पर भी, व्यवहार के लिए उसकी वह संज्ञा करना।
2. रूप सत्य-वस्तु की अनुपस्थिति में भी रूप मात्र से उनका उल्लेख करना, जैसे-पुरुष के चित्र को देखकर उसमें चैतन्य गुण न होने पर भी उसे पुरुष शब्द से व्यवहृत करना।
3. स्थापना सत्य-मूल वस्तु के न होने पर भी किसी में उसका आरोपण करना। जैसे-शतरंज में हाथी, घोड़े, वजीर की कल्पना पर मोहरों को उन-उन नामों से बुलाना।
4. प्रतीत्य सत्य-आदि-अनादि औपशमिक आदि भावों की दृष्टि से कहा जाने वाला वचन।
5. संवृति सत्य-लोक व्यवहार में प्रसिद्ध प्रयोग के अनुसार कहा जाने वाला वचन। जैसे-पृथ्वी, पानी आदि अनेक कारणों से उत्पन्न होने पर भी कमल को पंकज कहना।
6. संयोजना सत्य-धूप, उबटन आदि में तथा कमल, मकर, हंस, सर्वतोभद्र, क्रौचव्यूह आदि में सचेतन, अचेतन द्रव्यों के भाव, विधि आकार आदि की योजना करने वाला वचन।
7. जनपद सत्य-आर्य और अनार्य रूप में विभक्त बत्तीस देशों में धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति कराने वाला वचन।
8. देश सत्य-ग्राम, नगर, राज्य, गण, मन, जाति, कुल, आदि धर्मों के उपदेशक वचन।
9. भाव सत्य-छद्मस्थता के कारण यथार्थ न जानते हुए भी संयती या श्रावक को सर्व धर्म पालन के लिए-'यह प्रासुक है' 'यह अप्रासुक है'-ऐसा बताने वाला वचन।
10. समय सत्य-आगमों में वर्णित पदार्थों का यथार्थ निरूपण करने वाला वचन।
32. (सू. 90)
आर्यों! झूठ बोलने के दस कारण हैं-
1. क्रोध, 2. मान, 3. माया, 4. लोभ, 5. प्रेम, 6. द्वेष, 7. हास्य, 8. भय 9. आख्यायिका, 10. उपघात।
आर्यों! कुछ मनुष्य क्रोध के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे कभी-कभी अपने मित्र को भी शत्रु बना देते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! क्रोध के आवेश में उन्हें भान नहीं रहता कि यह मेरा मित्र है या शत्रु।
आर्यों! कुछ मनुष्य मान के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे निर्धन होने पर भी अपने आपको धनवान् बता देते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! वे मान के आवेश में उद्धत होकर अपने को धनवान् बताते हैं।
आर्यों! कुछ मनुष्य माया के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। एक नकटा यह कहते हुए घूम रहा है-'नाक कटालो, भगवान् का दर्शन हो जाएगा।' एक मद्य विक्रेता यह कहते हुए घूम रहा है-मद्यपान करो, सब चिन्ताओं से मुक्ति मिल जाएगी। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! माया के आवेश में मनुष्यों को यह भान नहीं रहता कि दूसरों को ठगना कितना बुरा होता है।
आर्यों! कुछ मनुष्य लोभ के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। एक मनुष्य अल्पमूल्य वस्तु को बहुमूल्य बताता है। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! लोभ के आवेश में वह भूल जाता है कि दूसरों के हित का विघटन करना कितना बड़ा पाप है।
आर्यों! कुछ मनुष्य प्रेम के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे अपने व्यक्ति के समक्ष यह कह देते हैं-“मैं तो आपका दास हूं।” ऐसा क्यों होता है? आर्यों! प्रेम में व्यक्ति अंधा हो जाता है। उसे नहीं दीखता के मैं किसके सामने क्या कह रहा हूं।
आर्यों! कुछ मनुष्य द्वेष के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे कभी-कभी गुणवान् को निर्गुण बता देते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! द्वेष में व्यक्ति दूसरे को नीचा दिखाने में ही अपना गौरव समझता है।
आर्यों! कुछ मनुष्य हास्य के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे कभी-कभी मजाक में एक दूसरे की चीज उठा लेते हैं और पूछने पर नकार जाते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! वे मन बहलाने के लिए ऐसा करते हैं।
आर्यों! कुछ मनुष्य भय के वशीभूत होकर झूठ बोलते हैं। वे यह सोचते हैं कि-यदि मैं ऐसा करूंगा तो वह मुझे मार डालेगा। इस भय से वे सत्य नहीं बोलते। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! भय मनुष्य को असमंजस में डाल देता है।
आर्यों! कुछ मनुष्य आख्यायिका के माध्यम से झूठ बोलते हैं। वे आख्यायिका में अयथार्थ का गुंफन कर झूठ बोलते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! वे सरसता के सहारे असत् को सत् रूप में प्रस्तुत करना चाहते हैं।
आर्यों! कुछ मनुष्य उपघातकारक (प्राणी पीड़ाकारक) वचन बोलते हैं। वे चोर को चोर कहकर उसे पीड़ा पहुंचाने का यत्न करते हैं। ऐसा क्यों होता है? आर्यों! दूसरों को पीड़ा देने की भावना जाग जाने पर वे ऐसा करते हैं।
उमास्वाती ने असत् के प्रतिपादन को अनृत कहा है।
अनृत के दो अंग होते हैं-विपरीत अर्थ का प्रतिपादन और प्राणी-पीड़ाकर अर्थ का प्रतिपादन। प्रस्तुत सूत्र में प्रतिपादित मृषा के दस प्रकारों में प्रारम्भ के नौ प्रकार विपरीत अर्थ के प्रतिपादक हैं और दसवां प्रकार प्राणी पीड़ाकर अर्थ का प्रतिपादक है।
स्थानांग के वृत्तिकार ने अभ्याख्यान के संदर्भ में उपघात मिश्रित की व्याख्या की है। इसलिए उन्होंने अचोर को चोर कहना-इस अभ्याख्यान वचन को उपघात-मिश्रित मृषा माना है। हमने उपघात-मिश्रित की व्याख्या दशवैकालिक 7/11 के संदर्भ में की है। उसके अनुसार अचोर को चोर कहना उपघात-मिश्रित मृषा नहीं है, किन्तु चोर को चोर कहना उपघात-मिश्रित मृषा है।
33. शस्त्र (सू. 93)
वध या हिंसा के साधन को शस्त्र कहा जाता है। वह दो प्रकार का होता है-द्रव्य शस्त्र और भाव शस्त्र। प्रस्तुत सूत्र में दोनों प्रकार के शस्त्रों का संकलन है। इनमें प्रथम छह द्रव्य शस्त्र हैं, शेष चार भाव शस्त्र हैं-आन्तरिक शस्त्र हैं।
34. (सू. 94)
वाद का अर्थ है गुरु-शिष्य के बीच होने वाली ज्ञानवर्धक चर्चा अथवा वादी और प्रतिवादी के बीच जयलाभ के लिए होने वाला विवाद।
प्रस्तुत सूत्र में वादकाल में होने वाले दोषों का निरूपण है।
1. तज्जातदोष-वृत्तिकार ने इनके दो अर्थ किए हैं-
(1) गुरु आदि के जाति, आचरण आदि विषयक दोष बतलाना।
(2) वादकाल में प्रतिवादी से क्षुब्ध होकर मौन हो जाना। अनुवाद द्वितीय अर्थानुसारी है। इसकी तुलना न्याय-दर्शन सम्मत 'अननुभाषण' नामक निग्रहस्थान से की जा सकती है। तीन बार सभा के कहने पर भी वादी द्वारा विज्ञान तत्त्व का उच्चारण न करना 'अननुभाषण' नामक निग्रह स्थान है।
2. मतिभंगदोष-इसकी तुलना 'अप्रतिभा' नामक निग्रह स्थान से की जा सकती है। प्रतिपक्षी के आक्षेप का उत्तर न सूझने पर वादी का मौन रह जाना अथवा भय, प्रमाद, विस्मृति या संकोचवश उत्तर न दे पाना 'अप्रतिभा' नामक निग्रह स्थान है।
3. प्रशास्तृदोष-सभानायक और सभ्य-ये प्रशास्ता कहलाते हैं। वे झुकाव या अपेक्षा के वश प्रतिवादी को विजयी बना देते हैं। प्रमेय की विस्मृति होने पर उसे याद दिला देते हैं। इस प्रकार के कार्य प्रशास्ता के लिए अनाचरणीय होते हैं। इसलिए उन्हें प्रशास्तृदोष कहा जाता है।
4. परिहरणदोष-वृत्तिकार ने इसके दो अर्थ किए हैं-
(1) अपने दर्शन की मर्यादा या लोकरूढ़ि के अनुसार अनासेव्य का आसेवन नहीं करना।
(2) वादी द्वारा उपन्यस्त हेतु का सम्यक् परिहार न करना। उदाहरण स्वरूप-बौद्ध तार्किक ने पक्ष की स्थापना की-
'शब्द अनित्य है क्योंकि कृत है, जैसे घट। इस पर मीमांसक का परिहार यह है-तुम शब्द की अनित्यता सिद्ध करने के लिए घटगत कृतत्व को साधन बता रहे हो या शब्दगत कृतकत्व को? यदि घटगत कृतकत्व को साधन बता रहे हो तो वह शब्द में नहीं है, इसलिए तुम्हारा हेतु असाधारण अनेकांतिक है।
इस प्रकार का परिहरण सम्यक् परिहार नहीं है। यह (परिहारण दोष) मतानुज्ञा निग्रहस्थान से तुलनीय है। उसका अर्थ है-अपने पक्ष में लगाए गए दोष का समाधान किए बिना दूसरे पक्ष में उसी प्रकार के दोष का आरोपण करना मतानुज्ञा निग्रह स्थान है।
5. लक्षणदोष
अव्याप्त-जो लक्षण लक्ष्य के एक देश में मिलता है, वह अव्याप्त लक्षणदोष है। जैसे पशु का लक्षण विषाण।
अतिव्याप्त-जो लक्षण लक्ष्य और अलक्ष्य दोनों में मिलता है, वह अतिव्याप्त लक्षणदोष है। जैसे-वायु का लक्षण गतिशीलता।
असंभव-जो लक्षण अपने लक्ष्य में अंशत: भी नहीं मिलता, वह असंभव लक्षण-दोष है। जैसे-पुद्गल का लक्षण चैतन्य।
6. कारण दोष-मुक्त जीव का सुख निरुपम होता है-इस वाक्य में सर्व विदित साध्य और साधन धर्म से अनुगत दृष्टान्त नहीं है, इसलिए यह उपस्थित मात्र है। परोक्ष अर्थ का निर्णय करने के लिए प्रयुक्त उपपत्ति को कारण कहा जाता है।
7. हेतुदोष-
असिद्ध-अज्ञान, संदेह या विपर्यय के कारण जिस हेतु के स्वरूप की प्रतीति नहीं होती, वह असिद्ध हेतुदोष है। जैसे-शब्द अनित्य है, क्योंकि वह चाक्षुष है।
विरुद्ध-विवर्जित साध्य से विपरीत पक्ष में व्याप्त हेतु विरुद्ध हेतु दोष है। जैसे शब्द नित्य है, क्योंकि वह कृतक है।
अनैकान्तिक-जो हेतु साध्य के अतिरिक्त दूसरे वाक्य में भी घटित होता है, वह अनैकान्तिक हेतु दोष है। जैसे यह असर्वज्ञ है, क्योंकि बोलता है।
8. संक्रमण दोष-प्रस्तुत प्रमेय को छोड़कर अप्रस्तुत प्रमेय की चर्चा करना, परमत द्वारा असम्मत तत्त्व को उसका मान्य तत्व बतलाना या प्रतिवादी के पक्ष को स्वीकार करना यह हेतवन्तर और अर्थान्तर निग्रह से तुलनीय है तब वर का अर्थ है अपने पहले हेतु को छोड़कर दूसरे हेतु को उपस्थित करना। अर्थान्तर का अर्थ है-प्रस्तुत अर्थ से असम्बद्ध अर्थ का प्रतिपादन करना।
9. निग्रहदोष-इसका अनुवाद वृत्ति के आधार पर किया गया है। न्यायदर्शन के अभिप्राय से भी इसकी व्याख्या इस प्रकार की जा सकती है। वादी के निग्रहस्थान में न पड़ने पर भी प्रतिवादी द्वारा उसको निग्रहस्थान में पड़ा हुआ कहना निग्रहदोष है। न्यायदर्शन की भाषा में इसे 'निरनुयोज्यानुयोग' कहा जाता है।
10. वस्तुदोष-पक्ष के दोष पांच हैं-
1. प्रत्यक्षनिराकृत-शब्द अश्रावण है (श्रवण का विषय नहीं है)। 2. अनुमाननिराकृत-शब्द नित्य है।
3. प्रतीतिनिराकृत-शशी चंद्र नहीं है। 4. स्ववचन निराकृत-मैं कहता हूं वह मिथ्या है। 5. लोक रूढ़िनिराकृत-मनुष्य की खोपड़ी पवित्र है।
35. (सू. 95)
जिस धर्म के द्वारा अभिन्नता का बोध होता है उसे सामान्य और जिससे भिन्नता का बोध होता है उसे विशेष कहा जाता है। सामान्य संग्राहक और विशेष विभाजक होता है। प्रस्तुत सूत्र में दस विशेष संगृहीत है। मूल पाठ में दस विशेषों के नाम उल्लिखित नहीं है। उनका प्रतिपादन एक संग्रह गाथा के द्वारा किया गया है। वह गाथा कहां से संगृहीत है, यह अभी ज्ञात नहीं हो सका है। इसलिए इसके संक्षिप्त नामों का ठीक-ठीक अर्थ लगाना बड़ा जटिल है। वृत्तिकार ने इनके अर्थ किए हैं, किन्तु स्थान-स्थान पर प्रदर्शित विकल्पों से ज्ञात होता है कि उनके सामने इनकी निर्णायक अर्थ-परम्परा नहीं थी। उदाहरण के लिए हम 'अत्तणा उवणीते य' इस पद को लेते हैं। वृत्तिकार ने दोनों में शेष का अध्याहार कर इनकी व्याख्या की है। किन्तु अन्य स्थानों के अवलोकन से ऐसा प्रतीत होता है कि 'अत्तणा उवणीते' (सं0 आत्मना उपनीत) यह विशेष का एक ही प्रकार होना चाहिए। चौथे स्थान (सूत्र 502) में आहारणतद्दोष (साध्यविकल उदाहरण) का तीसरा प्रकार 'अत्तोवणीत' (सं0 आत्मोपनीत) है। परमत में दोष दिखाने के लिए दृष्टान्त प्रस्तुत किया जाए और उससे स्वमत दूषित हो जाए, उसे 'आत्मोपनीत' नामक आहारणतद्दोष कहा जाता है।
ऐसा करने पर विशेष की संख्या नौ रह जाती है। इस संग्रहगाथा के चतुर्थ चरण में 'विसेसे' और 'ते' ये दो शब्द हैं। वृत्तिकार ने इस विशेष को भावनावाक्य माना है और 'ते' को विशेष का सर्वनाम। उन्होंने 'अत्तणा' और 'उवणीत' को पृथक् माना इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा। यदि उन्हें दो नहीं माना जाता तो विशेष का दसवां प्रकार 'विशेष' होता। इसका अर्थ विशेष नामक वस्तु-धर्म किया जा सकता है। वस्तु में दो प्रकार के धर्म होते हैं-सामान्य और विशेष। विशेष के दो प्रकार हैं-गुण और पर्याय।
इसी प्रकार प्रत्युत्पन्न का वृत्तिगत अर्थ भी विचारणीय है। वृत्तिकार के अनुसार इसका अर्थ है-वस्तु को केवल वार्तमानिक या प्रत्युत्पन्न मानने पर कृतकर्म के प्रणाश और अकृत कर्म के भोग की आपत्ति होना। गाथा में 'पडुपन्न' शब्द 'पडुप्पन्नविणासी' का संक्षिप्त रूप हो सकता है। 'पडुप्पन्नविणासी' आहारण का एक प्रकार है। उसका अर्थ है-उत्पन्न दूषण का परिहार करने के लिए प्रयुक्त किया जाने वाला दृष्टान्त।
प्रस्तुत सूत्र में विशेष का वर्गीकरण है। विशेष सामान्य के प्रतिपक्ष में होता है। इससे यह फलित होता है कि इन दसों विशेषों के प्रतिपक्ष में दस सामान्य होने चाहिए, जैसे-
वस्तुदोषविशेष - वस्तुदोषसामान्य
तज्जातदोषविशेष - तज्जातदोषसामान्य
दोषविशेष - दोष सामान्य
एकार्थिकविशेष - एकार्थिक सामान्य आदि-आदि।
सूत्रकार के सामने निर्दिष्ट वर्गीकरण के सामान्य और विशेष क्या रहे हैं, इसे जानने के साधन सुलभ नहीं है। फिर भी यह अनुसंधेय अवश्य है। वृत्तिकार ने दोष विशेष के अन्तर्गत पूर्व सूत्र निर्दिष्ट मतिभंग, प्रशास्तृ, परिहरण, स्वलक्षण, कारण, हेतु, संक्रमण, निग्रह आदि दोषों का संग्रह किया है। उनके अनुसार प्रस्तुत सूत्र में ये विशेष की कोटि में आते हैं।
एकार्थिक विशेष की व्याख्या समभिरूढ़ नय की दृष्टि से की जा सकती है। साधारणतया शब्दकोषों में एक वस्तु के अनेक नामों को एकार्थक या पयार्यवाची माना जाता है। किन्तु समभिरूढ़ नय की दृष्टि से शब्द एकार्थक नहीं होते। वह निरुक्ति की भिन्नता के आधार पर प्रत्येक शब्द का स्वतंत्र अर्थ स्वीकार करता है, जैसे-भिक्षा करने वाला भिक्षु, मौन करने वाला वाचंयम, इन्द्रिय और मन का दमन करने वाला दान्त।
अधिक दोष विशेष न्यायदर्शन के 'अधिक' नामक निग्रहस्थान से तुलनीय है।
36. (सू. 96)
1. चंकार अनुयोग-चकार शब्द के अनेक अर्थ है-
(1) समाहार-संहति, एक ही तरह हो जाना।
(2) इतरेतरयोग-मिलित व्यक्तियों या वस्तुओं का सम्बन्ध।
(3) समुच्चय-शब्दों का वाक्यों का योग।
(4) अन्वाचय-मुख्य काम या विषय के साथ गौण काम या विषय जोड़ना।
(5) अवधारण-निश्चय।
(6) पादपूरण-पदपूर्ति।
जैसे-'इत्थियो समणाणिय'-यहां 'च' शब्द समुच्चय के अर्थ में प्रयुक्त हैं।
2. मंकार अनुयोग-जेणामेव....तेणामेव यहां 'मकार' का प्रयोग आगमिक है, अलाक्षणिक है-प्राकृत व्याकरण से सिद्ध होती है। उसके अनुसार इसका रूप 'जेणेव' 'तेणेव' होता है।
2. पिंकार अनुयोग-'अपि' शब्द के अनेक अर्थ है, जैसे-सम्भावना, निवृत्ति, अपेक्षा, समुच्चय, गर्हा, शिष्या-मर्षण-विचार, अलंकार तथा प्रश्न। 'एवंपि एगे आसासे'-यहां 'अपि का प्रयोग, ऐसे भी' और, अन्यथा भी'-इन दो प्रकारान्तों का समुच्चय करता है।
4. सेयंकार अनुयोग-'से' शब्द के अनेक अर्थ हैं, जैसे-अथ, वह, उसका आदि। 'से भिक्खु'-यहां से का अर्थ अथ है।
'न से चाइत्ति वुच्चइ'-यहां से का अर्थ वह (वे) है।
अथवा 'सेय' शब्द के अनेक अर्थ हैं, जैसे-श्रेयस्-कल्याण।
एष्यत्काल-भविष्यत काल आदि।
'सेयं मे अहिज्जिऊं अज्झयणं'-यहां 'सेय' शब्द 'श्रेयस्' के अर्थ में प्रयुक्त है।
'सेय काले अकम्मं वावि भवइ'-यहां 'सेय' शब्द भविष्यत् काल का द्योतक है।
5. सायंकार अनुयोग-'सायं' शब्द के अनेक अर्थ है, जैसे सत्य, सद्भाव, प्रश्न आदि।
6. एकत्व अनुयोग-
'नाणं च दंसणं चेव, चरित्ते य तवो तहा।
एस मग्गुत्ति पन्नत्तो, जिणेहि वरदंसिहिं॥ उत्तरा 28/2
यहां ज्ञान, दर्शन, चरित्र और तप के समुदितरूप को ही मोक्ष-मार्ग कहा है। इसलिए बहुतों के लिए भी 'मग्ग' यह एकवचन का प्रयोग है।
7. पृथक्त्व अनुयोग-जैसे-धम्मत्थिकाये, धम्मत्थि-कायदेसे, धम्मित्थकायप्पदेसा-
यहां-धम्मत्थिकायप्पदेसा-इसमें दो के लिए बहुवचन नहीं है किन्तु धर्मास्तिकाय के प्रश्नों का असंख्यत्व बतलाने के लिए है।
8. संयूथ अनुयोग-'सम्मत्तदंसणसुद्धं' इस समासान्त पद का विग्रह अनेक प्रकार से किया जा सकता है, जैसे-
(1) सम्यग्दर्शन के द्वारा शुद्ध (तृतीया)
(2) सम्यग्दर्शन के लिए शुद्ध (चतुर्थी)
(3) सम्यग्दर्शन से शुद्ध (पंचमी)
9. संक्रामित अनुयोग-जैसे-'साहूणं वंदणेणं नासति पावं असंकिया भावा' साधु को वंदना करने से पाप का नाश होता है और साधु के पास रहने से भाव अशंकित होते हैं। यहां वंदना के प्रसंग में 'साहूणं' षष्ठी विभक्ति है। उसका भाव अशंकित होने के सम्बन्ध में पंचमी विभक्ति के रूप में संक्रमण कर लेना चाहिए।
वचन-संक्रमण-जैसे-'अच्छंदा जे न भुंजति, न से चाइत्ति वुच्चइ'-यहां 'से चाई' यह बहुवचन के स्थान में एकवचन है।
10. भिन्न अनुयोग-जैसे-'तिविहं तिविहेणं'-यह संग्रह-वाक्य है। इसमें (1) मणेणं वायाए कायेणं (2) न करेमि, न कारवेमि, करंतं पि अन्नं न समणुजाणामि-इन दो खंडों का संग्रह किया गया है। द्वितीय-खंड 'न करेमि' आदि तीन वाक्यों में 'तिविहेणं' का स्पष्टीकरण है और प्रथम खंड 'मणेण' आदि तीन वाक्यांशों में 'तिविहेणं' का स्पष्टीकरण है। यहां 'न करेमि' आदि बाद में है और 'मणेणं' आदि पहले। यह क्रम-भेद है।
कालभेद-जैसे 'सक्के देविंदे देवराया वंदति नमंसति'-यहां अतीत के अर्थ में वर्तमान की क्रिया का प्रयोग है।
वृत्तिकार ने लिखा है कि 10/94, 55, 96-ये तीन सूत्र अत्यन्त गंभीर होने के कारण दूसरे प्रकार से भी विमर्शनीय है। यह दूसरा प्रकार क्या हो सकता है यह अन्वेषणीय है।
37. (सू. 97)
भारतीय संस्कृति में दान की परम्परा बहुत प्राचीन है। दान का अर्थ है-देना। इस देने की पृष्ठभूमि में अनेक पे्ररणाएं काम करती रही हैं। वे प्रेरणाएं एक जैसी नहीं है। कुछ व्यक्ति दूसरों की दीन-दशा से द्रवित होकर दान देते हैं, भय से प्रेरित होकर दान देते हैं और कुछ अपनी ख्याति के लिए दान देते हैं।
प्रस्तुत सूत्रगत दस दानों का निरूपण तत्कालीन समाज में प्रचलित प्रेरणाओं का इतिहास है।
वाचकमुख उमास्वाति ने उनकी व्याख्या इस प्रकार की है-
1. अनुकम्पादान-
'कृपणेऽनाथदरिद्रे व्यसनप्राप्ते च रोगशोकहते।
यद्दीयते कृपार्थादनुकम्पा तद्भवेद्दानम्॥
-कृपण, अनाथ, दरिद्र, दु:खी, रोगी और शोकग्रस्त व्यक्ति पर करुणा लाकर जो दान दिया जाता है, वह अनुकम्पा दान है।
2. संग्रहदान-
'अभ्युदये व्यसने वा यत्किञ्चिद्दीयते सहायार्थम्।
तत् संग्रहतोऽभिमतं, मुनिभिर्दानं न मोक्षाय॥
किसी भी व्यक्ति को उसके अभ्युदयकाल या कष्टदशा में सहायता देने के लिए जो दान दिया जाता है, वह संग्रह दान है।
3. भयदान
'राजारक्षपुरोहितमधुमुखमावल्लदण्डपाशिषु च।
यद्दीयते भयार्थात् तद्भयदानं बुधैर्ज्ञेयम्॥'
-जो दान राजा, आरक्षक, पुरोहित, मधुमुख, चुगलखोर और कोतवाल आदि के भय से दिया जाता है, वह भयदान है।
4. कारुण्यदान-कारुण्य का अर्थ शेाक है। अपने प्रियजन का वियेाग होने पर उसके उपकरण-वस्त्र, खटिया आदि दान में देते हैं। इसके पीछे एक लौकिक मान्यता है कि उसके उपकरण दान में देने पर वह जन्मान्तर में सुखी होता है। इस प्रकार का दान कारुण्यदान कहलाता है। वास्तव में यह कारुण्यजन्य (शोकजन्य) दान है। फिर भी कार्यकारण का अभेद मानकर इसकी संज्ञा कारुण्यदान की गई है।
5. लज्जादान-
“अभ्यर्थित: परेण तु यद्दानं जनसमूहमध्यगत:।
परचित्तरक्षणार्थं लज्जायास्तद्भवेद्दानम्॥”
जनसमूह के बीच कोई किसी से याचना करता है तब वह दाता दूसरे की बात रखने के लिए दान देता है, यह लज्जादान है।
6. गौरवदान-
'नट्टनर्त्तमुष्टिकेभ्यो दानं संबंधिबंधुमित्रेभ्य:।
यद्दीयते यशोर्थं गर्वेण तु तद् भवेद्दानम्॥'
जो दान अपने यश के लिए नट, नृत्यकार, मुक्केबाजों तथा अपने सम्बन्धि, बन्धु और मित्रों को दिया जाता है, वह गौरव दान है।
7. अधर्मदान-
'हिंसानृतचौर्योद्यतपरदारपरिग्रहप्रसक्तेभ्य:।
यद्दीयते हि तेषां तज्जानीयादधर्माय॥'
जो व्यक्ति हिंसा, झूठ, चोरी, व्यभिचार और संग्रह में आसक्त है, उन्हें जो दान दिया जाता है, वह अधर्म दान है।
8. धर्मदान-
'समतृणमणिमुक्तेभ्यो यद्दानं दीयते सुपात्रेभ्य:।
अक्षयमतुलमनन्तं, तद्दानं भवति धर्माय॥'
जो तृण, मणि और मुक्ता में समभाव वाले हैं, जो सुपात्र हैं, उन्हें दिया जाने वाला दान धर्मदान है। यह दान अक्षय है, अतुल है और अनन्त है।
9. करिष्यतिदान-भविष्य में यह मेरा उपकार करेगा, इस बुद्धि से किया जाने वाला दान करिष्यतिदान है।
10. कृतमिति दान-
'शतश: कृतोपकारो दत्तं च सहस्रशो ममानेन।
अहमपि ददामि किञ्चित् प्रत्युपकाराय तद्दानम्॥'
'इसने मेरा सैकड़ों बार उपकार किया है और इसने मुझे हजारों बार दिया है। मैं भी इसका कुछ प्रत्युपकार करूं।' इस भावना से दिया जाने वाला दान कृतमिति दान है।
38. (सू. 98)
विग्रहगति-यहां वृत्तिकार ने इसका अर्थ-आकाश विभाग का अतिक्रमण कर होने वाली गति-किया है।
भगवती में एक-सामयिक, द्वि-सामयिक, त्रिसामयिक और चतु:-सामयिक विग्रहगति का उल्लेख मिलता है। एक-सामयिक विग्रहगति में जो विग्रह शब्द है उसका अर्थ वक्र या घुमाव नहीं है। वहां बताया है कि एक-सामायिक विग्रहगति से वही जीव उत्पन्न होता है जिसका उत्पत्ति-स्थान ऋजु-आयात श्रेणी में होता है।
ऋजु श्रेणी में उत्पन्न होने वाले की गति ऋजु होती है। उसमें कोई घुमाव नहीं होता। तत्त्वार्थ टीका में इस विग्रह का अर्थ अवच्छेद या विराम किया गया है।
प्रथम चार गतियों में उत्पन्न होने वाले जीव ऋजु और वक्र-इन दोनों गतियों से गमन करते हैं। वृत्तिकार का यह आशय है कि प्रत्येक गति के दूसरे पद में 'विग्रह' का प्रयोग है, इसलिए प्रथम पद की व्याख्या ऋजु गति के आधार पर की जानी चाहिए।
सिद्धगति में उत्पन्न होने वाले जीव केवल ऋजु गति से ही गमन करते हैं। उनके विग्रहगति नहीं होती। फलत: 'सिद्धि विग्गहगति' यह दसवां पद ही नहीं बनता। वृत्तिकार ने इसका अर्थ-'सिद्धि अ विग्गहगती' इस पाठ के आधार पर किया है। इस अर्थ को स्वीकार करने पर सिद्धि गति के दोनों पदों का एक ही अर्थ हो जाता है। इस समस्या का समाधान हमें भगवती सूत्र के उक्त पाठ से ही मिल सकता है। वहां विग्रह शब्द ऋजु और विग्रह गति वाली परम्परा से सम्बन्धित नहीं है। वह उस परम्परा से सम्बन्धित है जिसमें पारलौकिक गति के लिए केवल विग्रह शब्द ही प्रयुक्त होता है। जहां ऋजु और विग्रह-ये दोनों गतियां विवक्षित हैं, वहां एक-समय की गति को ऋजुगति और द्विसमय की गति को वक्रगति माना जाता है। इस परम्परा में एक सामयिक गति को भी विग्रह गति माना गया है।
उक्त अर्थ-परम्परा को मान्य करने पर नरकगति का अर्थ नरक नामक पर्याय और नरकविग्रहगति का अर्थ नरक में उत्पन्न होने के लिए होने वाली गति-होगा। शेष सभी गतियों की अर्थ-योजना इसी प्रकार करणीय है।
39. (सू. 100)
प्रस्तुत सूत्र में गणित के दस प्रकार निर्दिष्ट हैं-
1. परिकर्म-यह गणित की एक सामान्य प्रणाली है। भारतीय प्रणाली में मौलिक परिकर्म आठ माने जाते हैं-(1) संकलन (जोड़), (2) व्यवकलन (बाकी), (3) गुणन (गुणन करना), (4) भाग (भाग करना), (5) वर्ग (वर्ग करना), (6) वर्गमूल (वर्गमूल करना), (7) घन (घन करना), (8) घनमूल (घनमूल करना)। परन्तु इन परिकर्मों में से अधिकांश का वर्णन सिद्धान्त ग्रन्थों में नहीं मिलता।
ब्रह्मगुप्त के अनुसार पाटी गणित में बीस परिकर्म है- (1) संकलित (2) व्यवकलित अथवा व्युत्कलिक (3) गुणन (4) भागहर (5) वर्ग (6) वर्गमूल (7) घन (8) घनमूल (9-13) पांच जातियां5 (अर्थात् पांच प्रकार के भिन्नों को सरल करने के नियम) (14) त्रैराशिक (15) व्यस्तत्रैराशिक (16) पंचराशिक (17) सप्तराशिक (18) नवराशिक (19) एकदसराशिक (20) भाण्ड-प्रति-भाण्ड।
प्राचीन काल से ही हिन्दू गणितज्ञ इस बात को मानते रहे हैं कि गणित के सब परिकर्म मूलत: दो परिकर्मों- संकलित और व्यवकलित-पर आश्रित है। द्विगुणीकरण और अर्धीकरण के परिकर्म जिन्हें मिस्र, यूनान और अरब वालों ने मौलिक माना है। ये परिकर्म हिन्दू ग्रन्थों में नहीं मिलते। ये परिकर्म उन लोगों के लिए महत्त्वपूर्ण थे जो दशमलव पद्धति से अनभिज्ञ थे।
2. व्यवहार-ब्रह्मदत्त के अनुसार पाटीगणित में आठ व्यवहार है- (1) मिश्रक-व्यवहार (2) श्रेढी-व्यवहार (3) क्षेत्र-व्यवहार (4) खात-व्यवहार (5) चिति-व्यवहार (6) क्राचिक-व्यवहार (7) राशि-व्यवहार (8) छाया-व्यवहार।
पाटीगणित-यह दो शब्दों से मिलकर बना है-
(1) पाटी और (2) गणित। अतएव इसका अर्थ है। वह गणित जिसको करने में पाटी की आवश्यकता पड़ती है। उन्नीसवीं शताब्दी के अन्त तक कागज की कमी के कारण प्राय: पाटी का ही प्रयोग होता था और आज भी गांवों में इसकी अधिकता देखी जाती है। लोगों की धारणा है कि यह शब्द भारतवर्ष के संस्कृतेतर साहित्य से निकलता है जो कि उत्तरी भारतवर्ष की एक प्रान्तीय भाषा थी। 'लिखने की पाटी' के प्राचीनतम संस्कृत पर्याय 'पलक' और 'पट्ट' है, न कि पाटी।1 'पाटी', शब्द का प्रयोग संस्कृत साहित्य में प्राय: 5वीं शताब्दी से प्रारम्भ हुआ। गणित-कर्म को कभी-कभी धूली कर्म भी कहते थे, क्योंकि पाटी पर धूल बिछा कर अंक लिखे जाते थे। बाद के कुछ लेखकों ने 'पाटी गणित' के अर्थ में 'व्यक्त गणित' का प्रयोग किया है, जिसमें कि बीजगणित से, जिसे वे अव्यक्त गणित कहते थे पृथक् समझा जाए। जब संस्कृत ग्रन्थों का अरबी में अनुवाद हुआ जब पाटीगणित ओर धूली कर्म शब्दों का भी अरबी में अनुवाद कर लिया गया। अरबी के संगत शब्द क्रमश: 'इल्म-हिसाब-अलतख्त' और 'हिसाब-अलगुबार' है।
पाटीगणित के कुछ उल्लेखनीय ग्रन्थ-(1) वक्षाली हस्तलिपि (लगभग 300 ई0), (2) श्रीधरकृत पाटी गणित और त्रिशतिका (लगभग 750 ई0), (3) गणित सार संग्रह (लगभग 850 ई0), (4) गणित तिलक (1039 ई0), (5) लीलावती (1150 ई0), (6) गणित कौमुदी (1356 ई0), और मुनिश्वर कृत पाटीसार (1658 ई0)-इन ग्रन्थों में उपर्युक्त बीस परिकर्मों और आठ व्यवहारों का वर्णन है। सूत्रों के साथ-साथ अपने प्रयोग को समझाने के लिए उदाहरण भी दिए गए हैं-भास्कर द्वितीय ने लिखा है कि लल्ल ने पाटीगणित पर एक अलग ग्रन्थ लिखा है।
यहां श्रेणी व्यवहार का एक उदाहरण प्रस्तुत किया जाता है। सीढ़ी की तरह गणित होने से सेढी-व्यवहार या श्रेणी-व्यवहार करते हैं। जैसे-एक व्यक्ति किसी दूसरे को चार रुपये देता है, दूसरे दिन पांच रुपये अधिक, तीसरे दिन उससे पांच रुपये अधिक। इस प्रकार पन्द्रह दिन तक वह देता है। तो कुल कितने रुपये दिये?
प्रथम दिन देता है उसे 'आदि धन' कहते हैं। प्रति दिन जितने रुपये बढ़ाता है उसे 'चय' कहते हैं। जितने दिनों तक देता है उसे 'गच्छ' कहते हैं। कुल धन को श्रेणी-व्यवहार या संवर्धन कहते हैं। अन्तिम दिन जितना देता है उसे 'अन्त्यधन' कहते हैं। मध्य में जितना देता है उसे 'मध्यधन' कहते हैं।
विधि-जैसे-गच्छ 15 है। इनमें एक घटाया 15-1=14 रहे। इसको चय से 14x5 गुणा किया-70 आये। इसमें आदि धन मिलाया 70+4=74। यह अन्त्य धन हुआ। 74+4 आदि धन = 78 का आधा 39 मध्य धन हुआ।
39x15 गच्छ= 585 संवर्धन हुआ।
इसी प्रकार विजातीय अंक एक से नौ या उससे अधिक संख्या की जोड़, उस जोड़ की जोड़, वर्गफल और घनफल की जोड़, इसी गणित के विषय हैं।
3. रज्जु-इसे क्षेत्र-गणित कहते हैं। इससे तालाब की गहराई, वृक्ष की ऊंचाई आदि नापी जाती है।
भुज, कोटि, कर्ण, जात्यतिस्र, व्यास, वृत्तक्षेत्र और परिधि आदि इसके अंग है।
4. राशि-इसे राशि-व्यवहार कहते हैं। पाटीगणित में आए हुए आठ व्यवहारों में यह एक है। इससे अन्त की ढेरों की परिधि से उसका 'घनहस्तफल' निकाला जाता है।
अन्न के ढेर में बीच की ऊंचाई काब वेध कहते हैं। मोटे अन्न चना आदि में परिधि का 1/10 भाग वेध होता है। छोटे अन्न में परिधि का 1/11 भाग वेध होता है। शूर धान्य में परिधि का 1/9 भाग वेध होता है। परिधि का 1/6 करके उसका वर्ग करने के बाद परिधि से गुणन करने से घनहस्तफल निकलता। जैसे-एक स्थान पर मोटे अन्न की परिधि 60 हाथ की है। उसका घनहस्तफल क्या होगा?
60/10=6 वेध हुआ।
परिधि 60/6= 10 इसका अर्थ 10x10= 100 हुआ। 100x6 वेध = 600 घनहस्तफल होगा।
5. कलासवर्ण-जो संख्या पूर्ण न हो, अंशों में हो- उसे समान करना 'कलासवर्ण' कहलाता है। इसे समच्छेदी- करण, सवर्णन और समच्छेदविधि भी कहते हैं। (हिन्दू गणितशास्त्र का इतिहास, पृष्ठ 179) संख्या के ऊपर के भाग को 'अंश' और नीचे के भाग को 'हर' कहते हैं।
जैसे-1/2 और 1/3 है। इसका अर्थ कलासवर्ण 3/62/6 होगा।
6. यावत् तावत्-इसे गुणकार भी कहते हैं।
पहले जो कोई संख्या सोची जाती है उसे गच्छ कहते हैं। इच्छानुसार गुणन करने वाली संख्या को वाञ्छ या इष्ट संख्या कहते हैं।
गच्छ संख्या को इष्ट-संख्या से गुणन करते हैं। उसमें फिर इष्ट मिलाते हैं। उस संख्या को पुन: गच्छ से गुणा करते हैं। तदनन्तर गुणनफल में इष्ट के दुगुने का भाग देने पर गच्छ का योग आता है। इस प्रक्रिया को 'यावत् तावत्' कहते हैं। जैसे-कल्पना करो कि गच्छ 16 है, इसको इष्ट 10 से गुणा किया-16x10=160। इसमें पुन: इष्ट 10 मिलाया (160+10=170)। इसको गच्छ से गुणा किया (170x16=2720)। इसमें इष्ट की दुगुनी संख्या से भाग दिया 2720/20=136, यह गच्छ का योगफल है। इस वर्ग को पाटीगणित भी कहा जाता है।
7. वर्ग-वर्ग शब्द का शाब्दिक अर्थ है 'पंक्ति' अथवा 'समुदाय'। परन्तु गणित में इसका अर्थ 'वर्गघात' तथा 'वर्गक्षेत्र' अथवा उसका क्षेत्रफल होता है। पूर्ववर्ती आचार्यों ने इसकी व्यापक परिभाषा करते हुए लिखा है कि 'समचतुरस्र' (अर्थात् वर्गाकार क्षेत्र) और उसका क्षेत्रफल वर्ग कहलाता है। दो समान संख्याओं का गुणन भी वर्ग है। परन्तु परवर्ती लेखकों ने इसके अर्थ को सीमित करते हुए लिखा है-“दो समान संख्याओं का गुणनफल वर्ग है। वर्ग के अर्थ में कृति शब्द का प्रयोग भी मिलता है, परन्तु बहुत कम। इसे समद्धिराशिफल भी कहा जाता है। भिन्न-भिन्न विद्वानों ने इसकी भिन्न-भिन्न विधियों का निरूपण किया है।
8. घन-इसका प्रयोग ज्यामितीय और गणितीय-दोनों अर्थों में अर्थात् ठोस घन तथा तीन समान संख्याओं के गुणनफल को सूचित करने में किया गया है। आर्यभट्ट प्रथम का मत है-तीन समान संख्याओं का गुणनफल तथा बारह बराबर कोणों (और भुजाओं) वाला ठोस भी घन है। श्रीधर, महावीर और भाष्कर द्वितीय का कथन है कि तीन समान संख्याओं का गुणनफल घन है। घन के अर्थ में 'वृन्द' शब्द का भी यत्र-तत्र प्रयोग मिलता है। इसे 'समत्रिराशिघात' भी कहा जाता है। घन निकालने की विधियों में भी भिन्नता है।
9. वर्ग-वर्ग-वर्ग को वर्ग से गुणा करना। इसे 'समचतुर्घात' भी कहते हैं। पहले मूल संख्या को उसी संख्या से गुणा करना। फिर गुणनफल की संख्या को गुणन फल की संख्या से गुणा करना। जो संख्या आती है उसे वर्ग-वर्ग फल कहते हैं। जैसे-4x4=16x16=256। यह वर्ग-वर्ग फल है।
10. कला गणित में इसे 'क्रकच-व्यवहार' कहते हैं। यह पाटीगणित का एक भेद है। इससे लकड़ी की चिराई और पत्थरों की चिनाई आदि का ज्ञान होता है। जैसे-एक काष्ठ मूल में 20 अंगुल मोटा है और ऊपर में 16 अंगुल मोटा है। वह 100 अंगुल लम्बा है। उसको चार स्थानों में चीरा तो उसकी हस्तात्मक चिराई क्या होगी? मूल मोटाई और ऊपर की मोटाई का योग किया-20+16=36। इसमें 2 का भाग दिया 36/2=18। इसको लम्बाई से गुणा किया 100x18=1800। फिर इसे चीरने की संख्या से गुणा किया 1800x4=7200। इसमें 576 का भाग दिया 7200/576=12 1/2। यह हस्तात्मक चिराई है।
स्थानांग वृत्तिकार ने सभी प्रकारों के उदाहरण नहीं दिए हैं। उनका अभिप्राय यह है कि सभी प्रकारों के उदाहरण मन्द बुद्धि वालों के लिए सहजतया ज्ञातव्य नहीं होते अत: उनका उल्लेख नहीं किया गया है।
सूत्रकृतांग 2/1 की व्याख्या के प्रारंभ में 'पौंडरीक' शब्द के निक्षेप के अवसर पर वृत्तिकार ने एक गाथा उद्धृत की है, उसमें गणित के दस प्रकारों का उल्लेख किया है।10 यहां नौ प्रकार स्थानांग के समान ही है। केवल एक प्रकार भिन्न रूप से उल्लिखित है। स्थानांग का कल्प उसमें नहीं है। वहां 'पुद्गल' शब्द का उल्लेख है, जो स्थानांग में प्राप्त नहीं है।
40. (सू. 101)
प्रस्ततु सूत्र में विभिन्न परिस्थितियों के निमित्त से होने वाले प्रत्याख्यान का निर्देश किया गया है। मूलाचार में कुछ नाम-परिवर्तन के साथ इसका निर्देश मिलता है। उसकी अर्थ-परम्परा भी कुछ भिन्न है। स्थानांग वृत्तिकार अभयदेवसूरि ने अनागत प्रत्याख्यान का प्रयोजन इस प्रकार बतलाया है-
'पर्युषण पर्व के समय आचार्य, तपस्वी, ग्लान आदि के वैयावृत्त्य में संलग्न रहने के कारण मैं प्रत्याख्यान-तपस्या नहीं कर सकूंगा'-इस प्रयोजन से अनागत तप वर्तमान में किया जाता है।
मूलाचार में वृत्तिकार वसुनंदि श्रमण के शब्दों में चतुर्दशी आदि को किया जाने वाला तप त्रयोदशी आदि को कर लिया जाता है।
इसी प्रकार विशिष्ट प्रयोजन उपस्थित होने पर पर्युषण पर्व आदि में करणीय तप नहीं किया जा सका, उसे बाद में किया जाता है। वसुनंदि श्रमण के शब्दों में चतुर्दशी आदि को किया जाने वाला उपवास प्रतिपदा आदि तिथियों में किया जा सकता है। यह अतिक्रान्त प्रत्याख्यान भी सम्मत रहा है।
कोटि सहित प्रत्याख्यान की अर्थ-परम्परा दोनों में भिन्न है। अभयदेवसूरि के अनुसार इसका अर्थ है-प्रथम दिन के उपवास की समाप्ति और दूसरे दिन के उपवास के प्रारंभ के बीच समय का व्यवधान न होना।
वसुनंदि श्रमण के अनुसार यह संकल्प समन्वित प्रत्याख्यान की प्रक्रिया है। किसी मुनि ने संकल्प किया-'अगले दिन स्वाध्याय-बेला पूर्ण होने पर यदि शक्ति ठीक रही तो मैं उपवास करूंगा, अन्यथा नहीं करूंगा।'
स्थानांग के प्रत्याख्यान के चौथे प्रकार का नाम 'नियंत्रित' है। मूलाचार में चौथे प्रत्याख्यान का नाम 'विखंडित' है।
यहां नाम-भेद होने पर भी अर्थ-भेद नहीं है। स्थानांग वृत्ति में एक सूचना यह प्राप्त होती है कि यह प्रत्याख्यान वज्रऋषभनाराच संहनन वाले चौदह पूर्वधर, जिनकल्पी और स्थविरों के होता था। वर्तमान में यह व्यच्छिन्न माना जाता है।
पांचवें और छठे प्रत्याख्यान का दोनों में अर्थ-भेद है। अभयदेवसूरि ने 'आकार' का अर्थ अपवाद और वसुनंदि श्रमण ने उसका अर्थ भेद किया है। अनाभोग (विस्मृति), सहसाकार (आकस्मिक) महत्तर की आज्ञा आदि प्रत्याख्यान के अपवाद होते हैं। अभयदेवसूरि ने बताया है कि साकार प्रत्याख्यान में सभी अपवाद व्यवहार में लाए जा सकते हैं। अनाकार प्रत्याख्यान में 'महत्तर' की आज्ञा आदि अपवाद व्यवहार में नहीं लाये जा सकते। अनाभोग और सहसाकार की छूट उसमें भी रहती है।
वसुनंदी श्रमण ने भेद का आशय इस प्रकार स्पष्ट किया है-'अमुक नक्षत्र में अमुक तपस्या करनी है' इस प्रकार नक्षत्र आदि के भेद के आधार पर दीर्घकालीन तपस्याएं करना साकार प्रत्याख्यान है। नक्षत्र आदि का विचार किए बिना स्वेच्छा से उपवास आदि करना अनाकार प्रत्याख्यान है। मूलाचार में 'परिणामकृत' के स्थान पर 'परिणामगत' शब्द है। स्थानांग वृत्तिकार ने इसे दत्ति, कवल आदि के उदाहरण से समझाया है और मूलाचार वृत्तिकार ने इसे तपस्या के काल-परिणाम के उदाहरण के द्वारा समझाया है। इनके मूल आशय में कोई भेद प्रतीत नहीं होता।
स्थानांग में आठवें प्रत्याख्यान का नाम 'निरवशेष' है और मूलाचार में 'अपरिशेष' है। वसुनंदि श्रमण ने इसका अर्थ-यावज्जीवन संपूर्ण आहार का परित्याग किया है। श्वेताम्बर साहित्य में यावज्जीवन का अर्थ अभिहित नहीं है।
स्थानांग में प्रत्याख्यान का नवां प्रकार है 'संकेतक' और दसवां प्रकार है 'अध्वा'। मूलाचार में नवां प्रत्याख्यान है 'अध्वानगत' और दसवां है 'सहेतुक'।
नवें और दसवें प्रत्याख्यान के विषय में दोनों परम्पराओं में क्रमभेद, नामभेद और अर्थभेद-तीनों है। अभयदेवसूरी ने 'संकेतक' की जो व्याख्या की है, उसके आधार पर यह फलित होता है कि उन्होंने मूलपाठ 'संकेतक' माना है। संकेत प्रत्याख्यान की व्याख्या इस प्रकार मिलती है-कोई गृहस्थ खेत पर गया हुआ है। उसके प्रहर दिन तक का प्रत्याख्यान है। प्रहर दिन बीत गया। भोजन न मिलने पर वह सोचता है-मेरा एक भी क्षण बिना त्याग के न जाए; इसलिए वह प्रत्याख्यान करता है कि-'जब तक यह दीप नहीं बूझेगा या जब तक मैं घर नहीं जाऊंगा या जब तक पसीने की बूंदे नहीं सूखेगी या जब तक मेरी मुट्ठी नहीं खुलेगी तब तक मैं कुछ भी न खाऊंगा और न पीऊंगा।
अभयदेवसूरि ने अध्वा प्रत्याख्यान का अर्थ-पौरुषी आदि कालमान के आधार पर किया जाने वाला प्रत्याख्यान किया है। वसुनंदि श्रमण ने अध्वानगत प्रत्याख्यान का अर्थ मार्ग विषयक प्रत्याख्यान किया है। यह अटवी, नदी आदि पार करते समय उपवास आदि की पद्धति का सूचक है। सहेतुक प्रत्याख्यान का अर्थ है-उपसर्ग आदि आने पर किया जाने वाला उपवास।
इस प्रकार की पूर्ण जानकारी के लिए स्थानांग वृत्ति पत्र 472, 463, भगवती 7/2, आवश्यक निर्युक्ति अध्ययन 6 और मूलाचार षड् आवश्यकाधिकार गाथा 140, 141 द्रष्टव्य हैं।
दोनों परंपराओं में कुछ पाठों और अर्थों का भेद सचमुच आश्चर्यजनक है। इसकी पृष्ठभूमि में पाठ-परम्परा का परिवर्तन और अर्थ-परंपरा की विस्मृति अन्वेषणीय है। संकेत और अध्वा प्रत्याख्यान के स्थान पर सहेतुक पाठ और उसका अर्थ तथा अध्वानगत का अर्थ जितना स्वाभाविक और उस समय की परंपरा के निकट लगता है उतना संकेत और अध्वा का नहीं लगता।
41. (सू. 102)
भगवती (25/555) में इन सामाचारियों का क्रम यही है, किन्तु उत्तराध्ययन (अध्ययन 26) में उनका क्रम भिन्न है। क्रमभेद के अतिरिक्त एक नाम भेद भी है। 'निमंत्रणा' के स्थान पर 'अभ्युत्थान' है। किन्तु इनके तात्पर्यार्थ में कोई अन्तर नहीं है। उत्तराध्ययन की निर्युक्ति में 'निमंत्रणा' ही है। अभ्युत्थान का अर्थ है-गुरुपूजा। शान्त्याचार्य ने इसका अर्थ गौरवार्ह आचार्य, ग्लान, बाल आदि मुनियों के लिए यथोचित आहार, भेषज आदि लाना किया है।
मूलाराधना तथा मूलाचार में 'आवस्सिया' के स्थान पर 'आसिया' शब्द का प्रयोग मिलता है। अर्थ में कोई भेद नहीं है।
मूलाचार में 'निमंतणा' के स्थान पर 'सनिमंतणा' का प्रयोग मिलता है।
विशेष विवरण के लिए देखें- उत्तरज्झयणाणि 26/1-7 का टिप्पण।
42. (सू. 103)
भगवान् महावीर अपने जन्मस्थान कुण्डपुर से अभिनिष्क्रमण कर ज्ञातखंड उपवन में एकाकी प्रव्रजित हुए। वह मृगशीर्ष कृष्णा दशमी का दिन था। आठ मास तक विहार कर वे अपने पिता के मित्र के आश्रम में पर्युषणाकल्प के लिए ठहरे। वहां दो महीने रहकर, वे अकाल में ही वहां से निकल कर अस्थिग्राम सन्निवेश के बाहर शूलपाणि यक्षायतन में ठहरे। यहां शूलपाणि ने उन्हें अनेक कष्ट दिए। तब व्यन्तर देव सिद्धार्थ ने उसे भगवान् महावीर का परिचय दिया। शूलपाणि का क्रोध उपशांत हुआ। वह भगवान् की भक्ति करने लगा।
शूलपाणि यक्ष ने भगवान् को रात्री के (कुछ समय कम) चारों प्रहर तक परितापित किया। अंतिम रात्री में भगवान् को कुछ नींद आई और तब उन्होंने दस स्वप्न देखे।
यहां अंतिम रात्रि का अर्थ है-रात्रि का अवसान रात्रि का भाग।
'छउमत्थकालियाए अंतिमराइयंसि'-इस पाठ को देखने पर यही धारण बनती है कि छद्मस्थकाल की अंतिम रात्री में भगवान् महावीर ने दस स्वप्न देखे। किन्तु आवश्यकनिर्युक्ति आदि उत्तरवर्ती ग्रन्थों तथा व्याख्याग्रंथों के साथ इस धारणा की संगति नहीं बैठती। वृत्तिकार ने जो अर्थ किया है वह प्रस्तुत पाठ और उत्तरवर्ती ग्रन्थों की संगति बिठाने का प्रयत्न है।
एक बार भगवान् महावीर अस्थिग्राम गए। वहां एक वाणव्यन्तर का मंदिर था। उसमें शूलपाणि यक्ष की प्रभावशाली प्रतिमा थी। जो व्यक्ति उस मंदिर में रात्रिवास करता, वह यक्ष द्वारा मारा जाता था। लोग वहां दिनभर रहते और रात को अन्यत्र चले जाते। वहां इन्द्रशर्मा नामक ब्राह्मण पुजारी रहता था। वह भी दिन-दिन में मंदिर में रहता और रात में पास वाले गांव में अपने घर चला जाता।
भगवान् महावीर वहां आए। बहुत सारे लोग एकत्रित हुए। भगवान् ने मंदिर में रात्रिवास करने की आज्ञा मांगी। देवकुलिक (पुजारी) ने कहा-मैं आज्ञा नहीं दे सकता। गांववाले जानें। भगवान् ने गांववालों से पूछा। उन्होंने कहा-'यहां नहीं रहा जा सकता। आप गांव में चले।' भगवान् ने कहा-'नहीं, मुझे तुम आज्ञा मात्र दे दो। मैं यहीं रहना चाहता हूं।' तब गांववालों ने कहा-'अच्छा, आप जहां चाहें वहां रहे।' भगवान् मंदिर के अंदर गए और एक कोने में कायोत्सर्ग मुद्रा कर स्थित हो गए।
पुजारी इन्द्रशर्मा मंदिर के अंदर गया। प्रतिमा की पूजा की और भगवान् को संबोधित कर कहा-चलो, यहां क्यों खड़े हो? अन्यथा मारे जाओगे?' भगवान् मौन रहे। व्यन्तर देव ने सोचा-'देवकुलिक और गांव के लोगों द्वारा कहने पर भी यह भिक्षु यहां से नहीं हट रहा है। मैं भी इसे अपने आग्रह का मजा चखाऊं।'
सांझ की बेला हुई। शूलपाणि ने भीषण अट्टहास कर महावीर को डराना चाहा। लोग इस भयानक शब्द से कांप उठे। उन्होंने सोचा-'आज देवार्य मौत के कवल बन जाएंगे।'
उसी गांव में एक पार्श्वापत्थिक परिव्राजक रहता था। उसका नाम उत्पल था। वह अष्टांग निमित्त का जानकार था। उसने सारा वृत्तान्त सुना। किन्तु रात में वहां जाने का साहस उसने भी नहीं किया।
शूलपाणि यक्ष ने जब देखा कि उसका पहला वार खाली गया है, तब उसने हाथी, पिशाच और भयंकर सर्प के रूप धारण कर भगवान् को डराना चाहा। भगवान् अब भी अडोल खड़े थे। यह देख यक्ष का क्रोध उभर आया। उसने एक साथ सात वेदनाएं उदीर्ण की। अब भगवान् के सिर, नासा, दांत, कान, आंख, नख और पीठ में भयंकर वेदना होने लगी। एक-एक वेदना भी इतनी तीव्र थी कि उससे मनुष्य मृत्यु पा सकता था। सातों का एक साथ आक्रमण अत्यन्त अनिष्टकारी था किन्तु भगवान् अडोल थे। वे ध्यान की श्रेणी में ऊपर चढ़ रहे थे।
यक्ष अत्यन्त श्रान्त हो गया। वह भगवान् के चरणों में गिर पड़ा और बोला-भट्टारक! मुझ पापी को आप क्षमा करें।' भगवान् अब भी वैसे ही मौन खड़े थे।
इस प्रकार उस रात के चारों प्रहरों में भगवान् को अत्यन्त भयानक कष्टों का सामना करना पड़ा। रात के पिछले प्रहर के अंतिम भाग में भगवान् को नींद आ गई। उसमें उन्होंने दस महास्वप्न देखे। स्वप्न देख वे प्रतिबुद्ध हो गए।
प्रस्तुत सूत्र में दस स्वप्न तथा उनकी फलश्रुति निर्दिष्ट है।
प्रात:काल हुआ। लोग आए। अष्टांग निमित्तज्ञाता उत्पल तथा देवकुलिक इन्द्रशर्मा भी वहां आए। वहां का सारा वातावरण सुगंधमय था। वे मंदिर में गए। भगवान् को देखा। सब उनके चरणों में गिर पड़े।
उत्पल आगे बढ़ा और बोला-स्वामिन्! आपने रात के अंतिम भाग में दस स्वप्न देखे हैं। उनकी फलश्रुति मैं अपने ज्ञान-बल से जानता हूं। आप स्वयं उसके ज्ञाता हैं। भगवन्! आपने दो मालाएं देखी थी उस स्वप्न की फलश्रुति मैं नहीं जाना पाया। आप कृपा कर बताएं।'
भगवान् ने कहा-'उत्पल! जो तुम नहीं जानते, वह मैं जानता हूं।' इस स्वप्न का अर्थ यह है कि मैं दो प्रकार के धर्मों की प्ररूपणा करूंगा-सागार धर्म और अनगार धर्म।'
उत्पल भगवान् को वंदन कर चला गया। भगवान् ने वहां पहला वर्षावास बिताया।
बौद्ध साहित्य में भी बुद्ध के पांच स्वप्नों का उल्लेख है।
जिस समय तथागत बोधिसत्व ही थे, बुद्धत्व लाभ नहीं हुआ था, तब उन्होंने पांच महान् स्वप्न देखे-
1. यह महापृथ्वी उनकी महान् शैय्या बनी हुई थी, पर्वतराज हिमालय उनका तकिया था, पूर्वीय समुद्र बायें हाथ से, पश्चिमीय समुद्र दाहिने हाथ से और दक्षिण समुद्र दोनों पांवों से ढंका था।
2. उनकी नाभी से तिरिया नामक तिनकों ने उगकर आकाश को जा छुआ था।
3. कुछ काले शिर तथा श्वेत रंग के जीव पांव से ऊपर की ओर बढ़ते-बढ़ते घुटनों तक ढंककर खड़े हो गए।
4. विभिन्न वर्णों के चार पक्षी चारों दिशाओं से आए और उनके चरणों में गिरकर सभी सफेद वर्ण के हो गए।
5. तथागत गूथ पर्वत पर ऊपर-ऊपर चलते हैं और चलते समय उससे अलिप्त रहते हैं।
इनकी फलश्रुति इस प्रकार है-
1. अनुपम सम्यक् संबोधि को प्राप्त करना।
2. आर्य अष्टांगिक मार्ग का ज्ञान प्राप्त कर, उसे देव-मनुष्यों तक प्रकाशित करना।
3. बहुत से श्वेत वस्त्रधारी गृहस्थ प्राणान्त होने तक तथागत के शरणागत होना।
4. क्षत्रिय, ब्राह्मण, वैश्य और शूद्र-चारों वर्ण वाले तथागत द्वारा उपदिष्ट धर्म-विनय के अनुसार प्रव्रजित हो अनुपम विमुक्ति को साक्षात् करेंगे।
5. तथागत चीवर, भिक्षा, शयनासन, ग्लान-प्रत्यय और भैषज्य-परिष्कारों को प्राप्त करने वाले हैं। तथागत इनके प्रति अनासक्त, मूर्च्छित रहते हैं। वे इनमें बिना उलझें हुए, इनके दुष्परिणामों को देखते हुए मुक्त-प्रज्ञ हो इनका उपभोग करते हैं।
दोनों श्रमण नेताओं द्वारा दृष्ट स्वप्नों में शब्द-साम्य नहीं है, किन्तु उनकी पृष्ठभूमि और तात्पर्य में बहुत सामीप्य प्रतीत होता है।
43. (सू. 104)
देखें-उत्तरज्झयणाणि 28/16 का टिप्पण।
44. (सू. 105)
प्रस्तुत प्रकरण में संज्ञा के दो अर्थ किए गए हैं- आभोग (संवेगात्मक ज्ञान या स्मृति) और मनोविज्ञान। संज्ञा के दस प्रकार निर्दिष्ट हैं। उनमें प्रथम आठ प्रकार संवेगात्मक तथा अंतिम दो प्रकार ज्ञानात्मक है। इनकी उत्पत्ति बाह्य और आन्तरिक उत्तेजना से होती है। आहार, भय, मैथुन और परिग्रह इन चार संज्ञाओं की उत्पत्ति के चार-चार कारण चतुर्थ स्थान में निदिर्र्ष्ट हैं। क्रोध, मान, माया और लोभ-इन चार संज्ञाओं को उत्पत्ति के कारणों का निर्देश भी प्राप्त होता है।
ओघसंज्ञा-वृत्तिकार ने इसका अर्थ-सामान्य अवबोध किया, दर्शनोपयोग या सामान्य प्रवृत्ति-किया है। तत्त्वार्थ भाष्यकार ने ज्ञान के दो निमित्तों का निेर्दश किया है। इन्द्रिय के निमित्त से होने वाला ज्ञान और अनिन्द्रिय के निमित्त से होने वाला ज्ञान। स्पर्श, रस, गंध, रूप और शब्द का ज्ञान स्पर्शन, रसन, घ्राण, चक्षु और श्रोतइन्द्रिय से होता है। यह इन्द्रिय निमित्त से होने वाला ज्ञान है। अनिन्द्रिय के निमित्त से होने वाले ज्ञान के दो प्रकार हैं-मानसिक ज्ञान और ओघज्ञान। इन्द्रियज्ञान विभागात्मक होता है, जैसे-नाक से गंध का ज्ञान होता है, चक्षु से रूप का ज्ञान होता है। ओघज्ञान निर्विभाग होता है। वह किसी इन्द्रिय या मन से नहीं होता। किन्तु वह चेतना की, इन्द्रिय और मन से पृथक्, एक स्वतंत्र क्रिया है।
सिद्धसेनगणि ने ओघज्ञान को एक उदाहरण के द्वारा स्पष्ट किया है-वल्ली वृक्ष आदि पर आरोहण करती है। उसका यह आरोहण-ज्ञान न स्पर्शन इन्द्रिय से होता है और न मानसिक निमित्त से होता है। वह चेतना के अनावरण की एक स्वतंत्र क्रिया है।
वर्तमान में वैज्ञानिक एक छठी इन्द्रिय की कल्पना कर रहे हैं। उसकी तुलना ओघसंज्ञा से की जा सकती है। उनकी कल्पना का विवरण इन शब्दों में है-
सामान्यतया यह माना जाता है कि हमारे पांच ज्ञानेन्द्रियां है-आंख, कान, नाक, त्वचा और जिह्वा।
वैज्ञानिक अब यह मानने लगे हैं कि इन पांच ज्ञानेन्द्रियों के अतिरिक्त एक छठी ज्ञानेन्द्रिय भी है।
इसी छठी इन्द्रिय को अंग्रेजी में 'ई-एस-पी' (एक्स्ट्रासेन्सरी पर्सेपशन) अथवा अतीन्द्रिय अंत: करण कहते हैं।
कई वैज्ञानिक ऐसा मानते हैं कि प्रकृति ने यह इन्द्रिय बाकी पांचों ज्ञानेन्द्रियों से भी पहले मनुष्य को उसके पूर्वजों को तथा अनेक पशु-पक्षियों को प्रदान की थी। मनुष्य में तो यह शक्ति प्राकृतिक रूप में पाई जाती है, क्योंकि सभ्यता के विकास के साथ-साथ उसने इसका 'अभ्यास' त्याग दिया। अनेक पशु-पक्षियों में यह अब भी देखने में आती है। उदाहरण के लिए-
1. भूकंप या तूफान आने से पहले पशु-पक्षी उसका आभास पाकर अपने बिलों, घोंसलों या अन्य सुरक्षित स्थानों में पहुंच जाते हैं।
2. कई मछलियां देख नहीं सकतीं, परन्तु सूक्ष्म विद्युत् धाराओं के जरिए पानी में उपस्थित रुकावटों से बचकर संचार करती हैं।
आधुनिक युग में आदिम जातियों के मनुष्यों में भी यह छठी इन्द्रिय काफी हद तक पायी जाती है। उदाहरण के लिए-
1. आस्ट्रेलिया के आदिवासियों का कहना है कि वे धूएं के संकेत का प्रयोग तो केवल उद्दिष्ट व्यक्ति का ध्यान खींचने के लिए करते हैं ओर इसके बाद दोनों में विचारों का आदान-प्रदान मानसिक रूप से ही होता है।
2. अमरीकी आदिवासियों में तो इस छठी इन्द्रिय के लिए एक विशिष्ट नाम का प्रयोग होता है और वह है शुम्फो।'
लोकसंज्ञा-वृत्तिकार ने इसका अर्थ-विशेष अवबोध क्रिया, ज्ञानोपयोग और विशेष प्रवृत्ति-किया है।
ओघसंज्ञा के संदर्भ में इसका अर्थ विभागात्मक ज्ञान (इन्द्रियज्ञान और मानसज्ञान) किया जा सकता है।
शीलांकसूरी ने आचारांग वृत्ति में लोकसंज्ञा का अर्थ लौकिक मान्यता किया है। किन्तु वह मूलस्पर्शी प्रतीत नहीं होता।
आचारांग निर्युक्ति में संज्ञा के चौदह प्रकार मिलते हैं-
1. आहार संज्ञा, 2. भय संज्ञा, 3. परिग्रह संज्ञा, 4. मैथुन संज्ञा, 5. सुख-दु:ख संज्ञा, 6. मोह संज्ञा, 7. विचिकित्सा संज्ञा, 8. क्रोध संज्ञा, 9. मान संज्ञा, 10. माया संज्ञा, 11. लोभ संज्ञा, 12. शोक संज्ञा, 13. लोक संज्ञा, 14. धर्म संज्ञा।
प्रस्तुत प्रसंग में कुछ मनोवैज्ञानिक तथ्य भी ज्ञातव्य है। मनोविज्ञान ने मानसिक प्रतिक्रियाओं के दो रूप माने हैं-भाव (Feeling) और संवेग (Emotion)।
भाव सरल और प्राथमिक मानसिक प्रतिक्रया है। संवेग जटिल प्रतिक्रिया है।
भय, क्रोध, प्रेम, उल्लास, ह्रास, ईर्ष्या आदि को संवेग कहा जाता है। उसकी उत्पत्ति मनोवैज्ञानिक परिस्थिति में होती है और वह शारीरिक और मानसिक यंत्र को प्रभावित करता है।
संवेग के कारण बाह्य और आन्तरिक परिवर्तन होता हैं। बाह्य परिवर्तनों में ये तीन मुख्य हैं-
1. मुखाकृति अभिव्यंजन (Facial expression)
2. स्वराभिव्यंजन (Vocal expression)
3. शारीरिक स्थिति (Bodily posture)
आन्तरिक परिवर्तन-
1. श्वास की गति में परिवर्तन (Changes in respiration)
2. हृदय की गति में परिवर्तन (Changes in heart beat)
3. रक्तचाप में परिवर्तन (Changes in blood pressure)
4. पाचनक्रिया में परिवर्तन (Changes in gastro intestinal or digestive function )
5. रक्त में रासायनिक परिवर्तन (Chemical Changes in blood)
6. त्वक् प्रतिक्रियाओं तथा मानस-तरंगों में परिवर्तन (Changes in psychogalvanic responses and Brain waves)
7. ग्रन्थियों की क्रियाओं में परिवर्तन (Changes in the activities of the glands)
मनोविज्ञान के अनुसार संवेग का उद्गम स्थान हाइपोथेलेमस (Hypothalamus) माना जाता है। यह मस्तिष्क के मध्य भाग में होता है। यही संवेग का संचालन और नियन्त्रण करता है। यदि इसको काट दिया जाए तो सारे संवेग नष्ट हो जाते हैं।
भाव रागात्मक होता है। उसके दो प्रकार हैं-सुखद और दु:खद। उसकी उत्पत्ति के लिए बाह्य उत्तेजना आवश्यक नहीं होती।
45. (सू. 110)
दशा-यह शब्द दस से निष्पन्न हुआ है। जिसके ग्रन्थ में दस अध्ययन हैं उसे दशा कहा गया है। इसका अर्थ है- शास्त्र। प्रस्तुत सूत्र में दस दशाओं (दस अध्ययन वाले शास्त्रों) का उल्लेख है और इसके अगले सूत्र में उनके अध्ययनों के नाम हैं।
1. कर्म विपाक दशा-ग्यारहवें अंग का प्रथम श्रुतस्कंध। इसमें अशुभ कर्मों के विपाक का प्रतिपादन है।
2. उपासकदशा-यह सातवां अंग है। इसमें भगवान् महावीर के प्रमुख दस उपासकों-श्रावकों का वर्णन है।
3. अन्तकृतदशा-यह आठवां अंग है। इसके आठ वर्ग है। इसके प्रथम वर्ग में दस अध्ययन हैं। इसमें अन्तकृत-संसार का अन्त करने वाले व्यक्तियों का वर्णन है।
4. अनुत्तरोपपातिकदशा-यह नौवा अंग है। इसमें पांच अनुत्तर विमान में उत्पन्न होने वाले जीवों का वर्णन है।
5. आचारदशा-इसका रूढ नाम है-दशाश्रुतस्कंध। इसमें पांच प्रकार के आचारों-ज्ञानआचार, दर्शनआचार, तपआचार और वीर्यआचार का वर्णन है।
6. प्रश्नव्याकरणदशा-यह दसवां अंग है। इसमें अनेकविध प्रश्नों का व्याकरण है।
7-10. वृत्तिकार ने शेष चार दशाओं का विवरण नहीं दिया है। 'अस्माकं अप्रतीता'-हमें ज्ञात नहीं है'-ऐसा कहकर छोड़ दिया है।
46. (सू. 111)
कर्मविपाकदशा-वृत्तिकार के अनुसार यह ग्यारहवें 'अंग विपाक' का प्रथम श्रुतस्कंध है।
विपाक के दो श्रुतस्कंध है-दु:खविपाक और सुख-विपाक। प्रत्येक में दस-दस अध्ययन हैं-
वर्तमान में उपलब्ध विपाकसूत्र के प्रथम श्रुतस्कन्ध के दस अध्ययन ये हैं-
1. मृगापुत्र 2. उज्झितक 3. अभग्नसेन 4. शकट 5. बृहस्पतिदत्त 6. नंदिवर्धन (नंदिषेण) 7. उम्बरदत्त 8. शौरिकदत्त 9. देवदत्त 10. अंजू।
दूसरे श्रुतस्कंध (सुखविपाक) के दस अध्ययन ये हैं-
1. सुबाहु 2. भद्रनंदी 3. सुजात 4. सुवासव 5. जिनदास 6. वैश्रमण 7. महाबल 8. भद्रनंदि 9. महेश्चन्द्र 10. वरदत्त।
प्रस्तुत सूत्र में आए हुए नाम विपाक सूत्र के प्रथम श्रुतस्कंघ (दु:ख विपाक) के दस अध्ययनों के हैं। दूसरे श्रुतस्कंध के अध्ययनों की यहां विवक्षा नहीं की है। इससे पूर्ववर्ती सूत्र (10/110) की वृत्ति में वृत्तिकार ने इसका उल्लेख करते हुए द्वितीय श्रुतस्कंध के अध्ययनों की अन्यत्र चर्चा की बात कही है।
पूर्ववर्ती सूत्र की वृत्ति में यह भी प्रतीत होता है कि विपाक सूत्र के प्रथम श्रुतस्कंध का नाम कर्मविपाकदशा है।
| कर्मविपाक दशा के अध्ययन | उपलब्धविपाक सूत्र के प्रथम श्रुतस्कंध के अध्ययन |
|---|---|
| 1. मृगापुत्र | मृगापुत्र |
| 2. गोत्रास | उज्झितक |
| 3. अण्ड | अभग्नसेन |
| 4. शकट | शकट |
| 5. ब्राह्मण | बृहस्पतिदत्त |
| 6. नंदिषेण | नंदिवर्द्धन |
| 7. शौरिक | उम्बरदत्त |
| 8. उदुंबर | शौरिकदत्त |
| 9. सहस्रोद्दाह आभरक | देवदत्ता |
| 10. कुमार लिच्छई | अंजू |
दोनों के अध्ययन से नामों का अन्तर स्पष्ट हो जाता है। विपाक सूत्र में अध्ययनों के कई नाम व्यक्ति परक और कई नाम वस्तु परक (घटना परक) है।
प्रस्तुत सूत्र में वे नाम केवल व्यक्ति परक है। दो अध्ययनों में क्रम-भेद है। प्रस्तुत सूत्र में जो आठवां अध्ययन है वह विपाक का सातवां अध्ययन है और इसका जो सातवां अध्ययन है वह विपाक का आठवां अध्ययन है। सभी अध्ययनों से सम्बन्धित घटनाएं इस प्रकार है-
1. मृगापुत्र-प्राचीन समय में मृगग्राम नाम का नगर था। वहां विजय नाम का क्षत्रिय राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम मृगा था। उसके एक पुत्र हुआ। उसका नाम मृगापुत्र रखा गया।
एक बार महावीर के समवसरण में एक जात्यन्ध व्यक्ति आया। उसे देखकर गौतम ने भगवान् से पूछा-'भदन्त! क्या इस नगर में भी कोई जात्यन्ध व्यक्ति है?' भगवान् ने उन्हें मृगापुत्र की बात कही, जो जन्म से अन्धा और आकृति रहित था। गौतम के मन में कुतूहल हुआ और वे भगवान की आज्ञा ले उसे देखने के लिए उसके घर गए। गौतम का आगमन सुन मृगादेवी बाहर आई। वन्दना कर आगमन का कारण पूछा। गौतम ने कहा-मैं तेरे पुत्र को देखने के लिए आया हूं।' मृगादेवी ने भौंहरे का द्वार खोला और गौतम को अपना पुत्र दिखाया। गौतम उस अत्यन्त घृणास्पद प्राणी को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। वे भगवान् के पास आए और पूछा-'भगवन्! यह पिछले जन्म में कौन था?' भगवान् ने कहा-पुराने जमाने में विजयवर्द्धमान' नाम का एक खेट (क्षुद्र गांव) था। वहां मकायी नाम का राष्ट्रकूट (गवर्नर) था। वह रिश्वत, भेंट आदि लेता था। लोगों को वह बहुत पीड़ित करता था। एक बार वह अनेक रोगों से ग्रस्त हुआ और मर कर नरक गया। वहां से च्युत होकर वह यहां मृगावती के गर्भ से पुत्ररूप में उत्पन्न हुआ। वह केवल लोढे के आकार का इन्द्रिय-विहीन और अत्यन्त दुर्गन्धयुक्त है। यहां से मरकर यह पुन: नरक में जाएगा।
2. गोत्रास-हस्तिनागपुर में भीम नाम का पशु चोर (कूटग्राह) रहता था। उसकी भार्या का नमा उत्पला था। एक बार वह गर्भवती हुई। तीन मास पूर्ण होने पर उसे पशुओं के विभिन्न अवयवों का मांस खाने का दोहद उत्पन्न हुआ। उसने अपने पति भीम से यह बात कही। पति ने उसे आश्वासन दिया। एक रात्रि में वह भीम घर से निकला और नगर में जहां गौबाड़ा था वहां आया। उसने अनेक पशुओं के विभिन्न अवयव काटे और घर आ उन्हें अपनी स्त्री को खिलाया। दोहद पूरा हुआ। नौ मास व्यतीत होने पर उसने एक पुत्र का प्रसव किया। जन्मते ही बालक जारे-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर अनेक पशु भयभीत हो, इधर-उधर दौड़ने लगे। माता-पिता ने उसका नाम 'गोत्रास' रखा। युवा अवस्था में उसने अनेक बार गोमांस खाया, अनेक दुराचार सेवन किए और अनेक पशुओं के अवयवों से अपनी भूख शांत की। इन पाप कर्मों से वह दूसरे नरक में नारक के रूप में उत्पन्न हुआ। वहां से च्युत होकर वह वाणिज्यग्राम नगर के सार्थवाह विजय की भार्या भद्रा के गर्भ में आया। उसका नाम उज्झितक रखा गया। युवा अवस्था में वह कामध्वज गणिका में आसक्त हो गया। एक बार वह गणिका के साथ काम-भोग भोग रहा था। राजा भी वहां जा पहुंचा। उसने 'उज्झितक' को देखा। उसका क्रोध उभर आया। उसने उसे पकड़कर खूब पीटा। तिल-तिल कर उसके मांस का छेदन कर उसे खिलाया और चौराहे पर उसकी विडम्बना कर उसे मार डाला। मरकर वह नरक में गया।
प्रस्तुत सूत्र में इस अध्ययन का नाम पूर्वभव के नाम के आधार पर 'गोत्रास' रखा गया और विपाक सूत्र में अपने भव के नाम के आधार पर उज्झितक रखा गया है।
3. अंड-पुरिमतालपुर में निन्नक नाम का एक व्यापारी रहता था। वह अनेक प्रकार के अंडों का व्यापार करता था। उसके पुरुष जंगल में जाते और अनेक प्रकार के अंडे चुरा ले आते थे। इस प्रकार निन्नक ने बहुत पाप संचित किए। मरकर वह नरक में गया। वहां से निकलकर यह चोरों के सरदार विजय की पत्नी खंडश्री के गर्भ में आया। नौ मास पूर्ण होने पर खंडश्री ने पुत्र का प्रसव किया। उसका नाम 'अभग्नसेन' रखा गया। युवा होने पर उसका विवाह आठ सुन्दर कन्याओं से किया। पिता की मृत्यु के पश्चात् वह चोरों का अधिपति हुआ। वह लूट-खसोट करने लगा। जनता त्राहि-त्राहि करने लगी। पुरिमताल की जनता अपने राजा महाबल के पास गई और सारी बात बताई। राजा ने युक्ति से अभग्नसेन को पकड़वाया। उसके तिल-तिल मांस का छेदन कर उसे खिलाया और उसे उसी का रक्त पिलाकर उसकी कदर्थना की। वह मरकर नरक गया।
प्रस्तुत सूत्र में अध्ययन का 'अंड' नाम पूर्वभव के व्यापार के आधार पर किया गया है और विपाक सूत्र में अग्रिमभव के नाम के आधार पर 'अभग्नसेन' रखा है।
4. शकट-शाखांजनी नगर में सुभद्रा नाम का सार्थवाह रहता था। उसकी भार्या का नाम भद्रा था। उसके पुत्र का नाम 'शकट' था। युवा अवस्था में वह सुदर्श नाम की गणिका में अनुरक्त हो गया। एक बार वहां के अमात्य सुषेण ने उसे वहां से भगा कर स्वयं सुदर्शना गणिका के साथ भोग भोगने लगा। एक बार शकट पुन: वहां आया और गणिका के साथ भोग भोगने लगा। अमात्य ने यह देखा। उसने गणिका और शकट को पकड़वा कर मरवा डाला। वह नरक में गया।
5. ब्राह्मण-प्राचीन काल में सर्वतोभद्र नाम का नगर था। वहां जितशत्रु नाम का राजा राज्य करता था। उसके पुरोहित का नाम महेश्वरदत्त था। राजा ने अपने शत्रुओं पर विजय पाने के लिए यज्ञ प्रारम्भ किया। उस यज्ञ में अनेक ब्राह्मण नियुक्त किए गए। महेश्वरदत्त उसमें प्रमुख था। उस यज्ञ में प्रतिदिन चारों वर्ण का एक-एक लड़का, अष्टमी आदि में दो-दो लड़के, चातुर्मास में चार-चार, छह मास में आठ-आठ और वर्ष में सोलह-सोलह तथा प्रतिपक्ष की सेना आने पर आठ सौ-आठ सौ लड़कों की बलि दी जाती थी। इस प्रकार का पाप-कर्म कर महेश्वरदत्त नरक में उत्पन्न हुआ।
वहां से निकल कर वह कौशाम्बी नगरी में सोमदत्त पुरोहित की भार्या वसुदत्ता के गर्भ में पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। उसका नाम बृहस्पतिदत्त रखा।
कुमार बृहस्पतिदत्त वहां से राजा उदयन का पुरोहित हुआ। यह रनिवास में आने-जाने लगा। उसके लिए कोई प्रतिबन्ध नहीं था। एक बार राज ने उसे पद्मावती रानी के साथ सहवास करते देख लिया। अत्यन्त क्रुद्ध होकर राजा ने उसे मरवा डाला।
6. नंदिषेण-प्राचीन काल में सिंहपुर नाम का नगर था। वहां सिंहरथ राजा राज्य करता था। दुर्योधन उसका काराध्यक्ष था। वह चोरों को बहुत कष्ट देता था और उन्हें विविध प्रकार की यातनाएं देता था। उस क्रूरता के कारण वह मरकर नरक में गया।
वहां से निकल कर वह मथुरा नगरी के राजा श्रीदाम के यहां पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। उसका नाम नंदिषेण (नंदिवर्द्धन) रखा। एक बार उसने राजा को मारकर स्वयं राजा बनने का षडयंत्र रचा। षडयंत्र का पता लगने पर राजा ने उसे राजद्रोह के अपराध के कारण दंडित किया। राजा ने उसे पकड़वाकर नगर के प्रमुख चौराहे पर भेजा। वहां राज पुरुषों ने उसे गरम पिघले हुए लोहे से स्नान कराया, गरम सिंहासन पर उसे बिठाया और क्षारतैल से उसका अभिषेक किया और मरकर नरक में गया।
7. शौरिक-पुराने जमाने में नंदीपुर नाम का नगर था। वहां मित्र नाम का राजा राज्य करता था। उसके रसोइए का नाम श्रीक था। वह हिंसा में रत, मांसप्रिय और लोलुपी था। मरकर वह नरक में गया।
वहां से निकलकर वह शौरीक नगर में शोरिकदत्त नाम का मछुआ हुआ। उसे मछलियों का मांस बहुत प्रिय था। एक बार उसके गले में मछली का कांटा अटक गया। उसे अतुल वेदना हुई। उस तीव्र वेदना में मरकर वह नरक में गया।
विपाक सूत्र में यह आठवां अध्ययन है और सातवां अध्ययन है-'उंबरदत्त'।
8. उंबरदत्त-प्राचीन काल में विजयपुर नगर कनकरथ नाम का राजा राज्य करता था। उसके वैद्य का नाम धन्वन्तरी था। वह मांसप्रिय और मांस खाने का उपदेश देता था। मरकर वह नरक में गया।
वहां से निकलकर वह पाडलीषण्ड नगर के सार्थवाह सागरदत्त के यहां पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ। उसका नाम उदुम्बर रखा। एक बार उसे सोलह रोग1 हुए। उनकी तीव्र वेदना से मरकर वह नरक में गया।
9. सहस्रोद्दाह-प्राचीन समय में सुप्रतिष्ठ नगर में सिंहसेन नाम का राजा राज्य करता था। उसके पांच सौ रानियां थीं। वह श्यामा नाम की रानी में बहुत आसक्त था। इससे अन्य 499 रानियों की माताओं ने श्यामा को मार डालने का षड्यन्त्र रचा। राजा सिंहसेन को इस षड्यंत्र का पता चला। उसने अपने नगर के बाहर एक बड़ा घर बनवाया। उसमें खान-पान की सारी सुविधाएं रखी। एक दिन उसने उन 499 रानी-माताओं को आमंत्रित किया और उस घर में ठहराया। जब सब आ गई तब उसने उस घर में आग लगवा दी। सब जल कर राख हो गई। राजा मरकर नरक में गया।
वहां से निकलकर वह रोहितक नगर में दत्तसार्थवाह के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न हुआ। उसका नाम देवदत्ता रखा गया। पुष्पनंदी राजा के साथ उसका विवाह सम्पन्न हुआ। राजा पुष्पनंदी अपनी माता का बहुत विनीत था। वह हर समय उसकी भक्ति करता और उसी के कार्य में रत रहता था। देवदत्ता ने अपनी सास को अपने आनन्द में विघ्न समझकर उसे मार डाला। राजा को यह वृत्तान्त ज्ञात हआ। उसने विविध प्रकार से देवदत्ता की कदर्थना कर उसे मरवा डाला।
सैकड़ों व्यक्तियों को एक साथ जला देने के कारण, अथवा सहसा अग्नि लगाकर जला देने के कारण उसका नाम 'सहस्रोद्दाह' अथवा सहसोदाह है।
इस कथानक की मुख्य नायिका देवदत्ता होने के कारण विपाक सूत्र में इस अध्ययन का नाम 'देवदत्ता' है।
10. कुमार लिच्छई-प्राचीन समय में इन्द्रपुर नगर में पृथिवीश्री नाम की गणिका रहती थी। वह अनेक राजकुमारों और वणिक् पुत्रों को मंत्र आदि से वशीभूत कर उसके साथ भोग भोगती थी। वह मरकर छठी नरक में गई। वहां से निकलकर वह वर्द्धमान नगर के सार्थवाह धनदेव के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न हुई। उसका नाम अंजू रखा। उसका विवाह राजा विजय के साथ हुआ। वह कुछ वर्ष जीवित रही और योनिशूल से मृत्यु को प्राप्त कर नरक में गई।
इस अध्ययन का नाम 'कुमार लिच्छई' मीमांसनीय है। प्रस्तुत सूत्र में इसका नाम लिच्छवी कुमारों के आधार पर रखा गया है। विपाक सूत्र में इसका नाम 'अंजू' है। जो कथानक की मुख्य नायिका है। इन सबका विस्तृत विवरण विपाक सूत्र के प्रथम श्रुतस्कंध से जानना चाहिए।
47. (सू. 112)
भगवान् महावीर के दस प्रमुख श्रावक थे। उनका पूरा विवरण उपासकदशा सूत्र में प्राप्त है। संक्षेप में वह इस प्रकार है-
1. आनन्द-यह वाणिज्यग्राम (बनियाग्राम) में रहता था। यह अतुल वैभवशाली और साधन-सम्पन्न था। भगवान् महावीर से बोधि प्राप्त कर इसने बारह व्रत स्वीकार किए। तदनन्तर श्रावक की ग्यारह प्रतिमाएं सम्पन्न की। उसे अवधिज्ञान प्राप्त हुआ। गौतम गणधर ने इस पर विश्वास नहीं किया और वे आनन्द से इस विषय में विवाद कर बैठे। भगवान् ने गौतम को आनन्द से क्षमायाचना करने के लिए भेजा।
2. कामदेव-यह चम्पानगरी का वासी श्रावक था। एक देवता ने इसकी धर्म-दृढ़ता की परीक्षा करने के लिए उपसर्ग किए। यह अविचलित रहा।
3. चुलनीपिता-यह वाराणसी का वासी धनाढ्य श्रावक था। एक बार वह भगवान् के पास धर्म प्रवचन सुन प्रतिबुद्ध हुआ। बारह व्रत स्वीकार किए। तत्पश्चात् प्रतिमाओं का वहन किया।
एक बार पूर्वरात्र में उसके सामने एक देव प्रकट हुआ और अपनी प्रतिज्ञाओं का त्याग करने के लिए कहा। चुलनीपिता ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया। तब देव ने उसकी दृढ़ता की परीक्षा करने के लिए उसके सामने उसके छोटे-बड़े पुत्रों को मार डाला। अन्त में देवता ने उसकी माता को मार डालने की धमकी दी। तब चुलनीपिता अपने व्रत से विचलित हो गया और उसको पकड़ने के लिए दौड़ा। देव आकाशमार्ग से उड़ गया। चुलनीपिता के हाथ में केवल खम्भा आया और वह जोर से चिल्ला उठा। यथार्थता का ज्ञान होने पर उसने अतिचार की आलोचना की।
4. सुरादेव-यह वाराणसी में रहने वाला श्रावक था। इसकी पत्नी का नाम धन्ना था। इसने भगवान् महावीर से श्रावक के बारह व्रत स्वीकार किए। एक बार वह पौषध में स्थित था। अर्द्ध रात्रि के समय एक देव प्रकट हुआ और बोला-'देवानुप्रिय! यदि तू अपने व्रतों को भंग नहीं करेगा तो मै तेरे सभी पुत्रों को मारकर उबलते हुए तेल की कड़ाही में डाल दूंगा और एक साथ सोलह रोग उत्पन्न कर तुझे पीड़ित करूंगा।' यह सुन सुरादेव विचलित हो गया और वह उसे पकड़ने दौड़ा। देव अन्तर्हित हो गया। वह चिल्लाने लगा। यथार्थ ज्ञात होने पर उसने आलोचना कर शुद्धि की।
5. चुल्लशतक-यह आलंभीका का वासी था। एक बार यह पौषधशाला में पौषध कर रहा था। एक देव ने उसे धर्म छोड़ने के लिए कहा। चुल्लशतक अपने धर्म में दृढ़ रहा। जब देवता उसका सारा धन अपहरण कर ले जाने लगा तब वह च्युत हुआ और उसे पकड़ने दौड़ा। अन्त में देवमाया को समझ वह आश्वस्त हुआ। वह प्रायश्चित्त ले शुद्ध हुआ।
6. कुण्डकोलिक-यह कांपिल्यपुर का वासी श्रावक था। एक बार वह मध्याह्न में अशोकवन में आया और शिलापट्ट पर बैठ धर्मध्यान में स्थित हो गया। उस समय एक देव आया और उसे गोशालक का मत स्वीकार करने के लिए कहा-कुण्डकोलिक ने इसे अस्वीकार कर डाला। वाद-विवाद हुआ। अन्त में देव पराजित होकर चला गया। कुण्डकोलिक अपने सिद्धान्त पर बहुत ही दृढ़ हुआ।
7. सद्दालपुत्र-वह पोलासपुर का निवासी कुम्भकार आजीवक मत का अनुयायी था। एक बार मध्याह्न के समय अशोकवन में धर्म्यध्यान में स्थित था। उस समय एक देव प्रगट होकर बोला-'कल यहां त्रिकालज्ञाता, केवलज्ञानी और केवलदर्शनी महामानव आयेंगे। तुम उनकी भक्ति करना। दूसरे दिन भगवान् महावीर वहां आये। वह उनके दर्शन करने गया और प्रतिबुद्ध हो उसका शिष्यत्व स्वीकार कर लिया। गोशालक को यह बात मालूम हुई। वह पुन: उसे अपने मत में लाने के लिए प्रयास करने लगा। शकडाल तनिक भी विचलित नहीं हुआ।
एक बार वह प्रतिमा में स्थित था। एक देव उसकी दृढ़ता की परीक्षा करने आया और उसकी भार्या को मार डालने की बात कही। उससे डरकर वह व्रतच्युत हो गया। यथार्थ ज्ञान होने पर उसने आलोचना कर शुद्धि की।
8. महाशतक-यह राजगृह नगर का निवासी श्रावक था। इसके तेरह पत्नियां थीं। इसकी प्रधान पत्नी रेवती ने अपनी बारह सौतों को मार डाला।
एक बार महाशतक पौषध कर रहा था। रेवती वहां आई और कामभोग की प्रार्थना करने लगी। महाशतक ने उसे कोई आदर नहीं दिया।
एक बार वह श्रवाक की ग्यारह प्रतिमाओं का पालन कर रहा था। इसे अवधिज्ञान उत्पन्न हुआ। इसी बीच रेवती पुन: यहां आई और उसने भोग की प्रार्थना की, वह विचलित नहीं हुआ, किन्तु उसने अवधिज्ञान का प्रयोग कर लिया। गणधर गौतम द्वारा प्रतिबोध प्राप्त कर उसने उसका प्रायश्चित्त किया और शुद्ध हुआ।
9. नन्दिनीपिता-यह श्रावस्ती का निवासी श्रावक था। चौदह वर्ष तक श्रावक के व्रतों का पालन कर पन्द्र्रहवें वर्ष में वह गृहस्थी से विलग हो धर्म्य-ध्यान में समय बिताने लगा। उसने बीस वर्ष पर्यन्त श्रावक-पर्याय का पालन किया।
10. लेयिकापिता-यह श्रावस्ती नगरी का निवासी था। इसने बीस वर्ष पर्यन्त श्रावक-पर्याय का पालन किया।
48. (सू. 113)
प्रस्तुत सूत्र में अन्तकृतदशा के दस अध्ययनों के नाम दिये गये हैं।
वर्तमान में उपलब्ध इस सूत्र के आठ वर्ग हैं। पहले दो वर्गों में दस-दस, तीसरे में तेरह, चौथे-पांचवें में दस-दस, छठे में सोलह, सातवें में तेरह और आठवें में दस अध्ययन हैं।
वृत्तिकार के अनुसार नमि आदि नाम प्रथम दस अध्ययनों के नाम हैं। ये नाम अन्तकृत साधुओं के हैं, किन्तु वर्तमान में उपलब्ध अन्तकृतदशा के प्रथम वर्ग के अध्ययन-संग्रह में ये नाम नहीं पाए जाते। वहां इनके बदले ये नाम उपलब्ध होते हैं-
1. गौतम, 2. समुद्र, 3. सागर, 4. गम्भीर, 5. स्तिमित, 6. अचल, 7. कांपिल्य, 8. अक्षोभ्य, 9. प्रसेनजित्, 10. विष्णु।
इसलिए सम्भव है कि प्रस्तुत सूत्र के नाम किसी दूसरी वाचना के हैं। ये नाम जन्मान्तर की अपेक्षा से भी नहीं होने चाहिए, क्योंकि उसके विवरणों में जन्मान्तरों का कथन नहीं हुआ है।
छठे वर्ग के सोलह उद्देशकों में 'किंकर्मा' और 'सुदर्शन' ये दो नाम आए हैं। ये दोनों यहां आए हुए आठवें और पांचवें नाम से मिलते हैं। चौथे वर्ग में जाली और मयाली नाम आये हैं जो कि प्रस्तुत सूत्र में जमाली और भगाली से बहुत निकट हैं।
तत्त्वार्थवार्तिक में अन्तकृतदशा के विषयवस्तु के दो विकल्प प्रस्तुत हैं-(1) प्रत्येक तीर्थंकर के समय में होने वाले उन दस-दस केवलियों का वर्णन है जिन्होंने दस-दस भीषण उपसर्ग सहन कर सभी कर्मों का अन्त कर अन्तकृत हुए थे।
(2) इसमें अर्हत् और आचार्यों की विधि तथा सिद्ध होने वालों की अन्तिम विधि का वर्णन है। महावीर के तीर्थ में अन्तकृत होने वालों के दस नाम ये हैं-नमि, मतंग, सोमिल, रामपुत्र, सुदर्शन, यमनीक, वलीक, किष्कम्बल, पाल और अम्बष्ठपुत्र। प्रस्तुत सूत्र के कुछ नाम इससे मिलते हैं।
49. (सू. 114)
अनुत्तरोपपातिक दशा के तीन वर्ग हैं। प्रथम वर्ग में दस, दूसरे में तेरह और तीसरे में दस अध्ययन हैं।
प्रस्तुत सूत्र में दस अध्ययनों के नाम हैं-ये सम्भवत: तीसरे वर्ग के होने चाहिए। वर्तमान में उपलब्ध अनुत्तरोपपातिक सूत्र के तीसरे वर्ग के दस अध्ययनों के प्रथम तीन नाम प्रस्तुत सूत्र के प्रथम तीन नामों से मिलते हैं। उनमें क्रम-भेद अवश्य है। शेष नाम नहीं मिलते। उपलब्ध अनुत्तरोपपातिक के तीसरे वर्ग के दस अध्ययनों के नाम इस प्रकार हैं-
1. धन्य, 2. सुनक्षत्र, 3. ऋषिदास, 4. पेल्लक, 5. रामपुत्र, 6. चन्द्रमा, 7. प्रोष्ठक3, 8. पेढालपुत्र, 9. पोट्टिल, 10. विहल्ल (वेहल्ल)।
प्रस्तुत सूत्र के नाम तथा अनुत्तरोपपातिक के नाम किन्हीं दो भिन्न-भिन्न वाचनाओं के होने चाहिए।
तत्त्वार्थराजवार्तिक में ये दस नाम इस प्रकार हैं- ऋषिदास, वान्य, सुनक्षत्र, कार्तिक, नन्द, नन्दन, शालिभद्र, उभय, वारिषेण और चिलातपुत्र। विषयवस्तु के दो विकल्प हैं-
1. महावीर के तीर्थ से अनुत्तरोपपातिक विमानों में उत्पन्न होने वाले दस मुनियों का वर्णन।
2. अनुत्तर विमानों में उत्पन्न होने वाले जीवों का आयुष्य, विक्रिया आदि का वर्णन।
दस मुमुक्षुओं का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
1. ऋषिदास-यह राजगृह का निवासी था। इसकी माता का नाम भद्रा था। इसने 32 कन्याओं के साथ विवाह किया तथा प्रव्रज्या ग्रहण कर, मासिक संलेखना से देहत्याग कर सर्वार्थसिद्ध में उत्पन्न हुआ।
2. धन्य-काकंदी में भद्रा नाम सार्थवाह रहती थी। उसके एक पुत्र था उसका नाम था धन्य। उसका विवाह 32 कन्याओं के साथ हुआ। भगवान् महावीर से धर्म श्रवण कर वह दीक्षित हो गया। प्रव्रज्या लेकर वह तपोयोग में संलग्न हो गया। उसने बेले-बेले (दो-दो दिन के उपवास) की तपस्या और पारणे में आचाम्ल प्रांरभ किया। विकट तपस्या के कारण उसका शरीर केवल ढांचा मात्र रह गया। एक बार भगवान् महावीर ने मुनि धन्य को अपने चौदह हजार शिष्यों में 'दुष्कर करनी' करने वाला बताया।
3. सुनक्षत्र-यह काकंदी का निवासी था। इसकी माता का नाम भद्रा था। भगवान् महावीर से प्रव्रज्या ग्रहण कर इसने ग्यारह अंगों का अध्ययन किया और अनेक वर्षों तक श्रामण्य का पालन किया।
4. कार्तिक-भगवती 18/38-54 में हस्तिनाग-पुरवासी कार्तिकसेठ का वर्णन है। उसने प्रव्रज्या ग्रहण की और वह मरकर सौधर्म कल्प में उत्पन्न हुआ। वृत्तिकार का कथन है कि वह कोई अन्य है और प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित कार्तिक कोई दूसरा होना चाहिए। इसका विवरण प्राप्त नहीं है।
5. सट्ठाण (स्वस्थान)-विवरण अज्ञात है।
6. शालिभद्र-यह राजगृह का निवासी था। इसके पिता का नाम गोरभद्र और माता का नाम भद्रा था। शालिभद्र ने 32 कन्याओं के साथ विवाह किया और बहुत ऐश्वर्यमय जीवन जीया। इसके पिता गोभद्र मरकर देवयोनि में उत्पन्न हुए और शालिभद्र के लिए विविध भोग-सामग्री प्रस्तुत करने लगे।
एक बार नेपाल का व्यापारी रत्नकंबल बेचने वहां आया। उसका मूल्य अधिक होने के कारण किसी ने उन्हें नहीं खरीदा। राजा ने भी उन्हें खरीदने से इन्कार कर दिया।
हताश होकर व्यापारी अपने देश लौट रहा था। भद्रा ने सारे कंबल खरीद लिए। कंबल सोलह थे और भद्रा की पुत्र-वधुएं 32 थीं। उसने कंबलों के बत्तीस टुकड़े कर उन्हें पोंछने के लिए दे दिए।
राजा ने यह बात सुनी। वह कुतूहलवश शालिभद्र को देखने आया। माता ने कहा-'पुत्र! तुम्हें देखने स्वामी घर आए हैं।' स्वामी की बात सुन उसे वैराग्य हुआ और जब भगवान् महावीर राजगृह आए तब वह दीक्षित हो गया।
प्रस्तुत सूत्र में इसी शालिभद्र का उल्लेख होना संभव है, किन्तु उपलब्ध अनुत्तरोपपातिक सूत्र में इस नाम का अध्ययन प्राप्त नहीं है। तत्त्वार्थवार्तिक से भी अनुत्तरोपातिक के 'शालिभद्र' नामक अध्ययन की पुष्टि होती है।
7. आनंद-भगवान् के एक शिष्य का नाम 'आनंद' था। वह बेले-बेले की तपस्या करता था। एक बार वह पारणा के दिन गोचरी के लिए निकला। गोशाल ने उससे बातचीत की। भिक्षा से निवृत्त हो आनंद भगवान् के पास आया और सारी बातें उन्हें कही।
इसका विशेष विवरण प्राप्त नहीं है।
आनंद नामक मुनि का एक उल्लेख निरयावलिका के 'कप्पवडिंसिया' के नौवें अध्ययन में प्राप्त होता है। किन्तु यहां उसे दशवें देवलोक में उत्पन्न माना है तथा महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होने की बात कही है। अत: यह प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित आनंद से भिन्न है।
8. तेतली-ज्ञाताधर्मकथा (1/14) में तेतलीपुत्र के दीक्षित होने और सिद्धगति प्राप्त करने की बात मिलती है।
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित 'तेतली' से यह भिन्न है। इसका विशेष विवरण प्राप्त नहीं है।
9. दशार्णभद्र-दशार्णपुर नगर के राजा का नाम दशार्णभद्र था। एक बार भगवान् महावीर वहां आए। राजा अपने ठाट-बाट के साथ दर्शन करने गया। उसे अपनी ऋद्धि और ऐश्वर्य पर बहुत गर्व था। इन्द्र ने इसके गर्व को नष्ट करने की बात सोची। इन्द्र भी अपनी ऋद्धि के साथ भगवान् को वन्दन करने आया। राजा दशार्णभद्र ने इन्द्र की ऋद्धि देखी। उसे अपनी ऋद्धि क्षीण प्रतीत हुई। वैराग्य बढ़ा और वह वहीं भगवान् के पास दीक्षित हो गया।
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित यही दशार्णभद्र होना चाहिए। अनुत्तरोपपातिक सूत्र में इसका नामोल्लेख नहीं है। कहीं-कहीं इनके सिद्धगति करने का उल्लेख भी मिलता है।
10. अतिमुक्तक-पोसालपुर नगर में विजय नाम का राजा राज्य करता था। उसकी रानी का नाम 'श्री' था। उसके पुत्र का नाम अतिमुक्तक था। जब वह छह वर्ष का था, तब एक बार गणधर गौतम को भिक्षा-चर्या के लिए घूमते देखा। वह उसकी अंगुली पकड़ अपने घर ले गया। भिक्षा दी और उनके साथ-साथ भगवान् के पास आ दीक्षित हो गया।
उपर्युक्त विवरण अन्तकृतदशा के छट्ठे वर्ग के पन्द्रहवें अध्ययन में प्राप्त है। प्रस्तुत सूत्र का अतिमुक्तकमुनि मरकर अनुत्तरोपपातिक में उत्पन्न होता है। अत: दोनों दो भिन्न-भिन्न व्यक्ति होने चाहिए।
अनुत्तरोपपातिक सूत्र में तीनों वर्गों में कहीं भी इसका उल्लेख नहीं है।
50. (सू. 115)
प्रस्तुत सूत्र में दशाश्रुतस्कंध के दस अध्ययनों के विषयों का सूचन है। इनमें से कई एक विषय समवायांग में भी आए हैं।
1. बीस असमाधिस्थान—समवाय 20
2. इक्कीस सबल—समवाय 21
3. तेतीस आशातना—समवाय 33
4. दस चित्तसमाधिस्थान—समवाय 10
5. ग्यारह उपासक-प्रतिमा—समवाय 11
6. बारह भिक्षु-प्रतिमा—समवाय 12
7. तीस मोहनीय स्थान—समवाय 30
दशाश्रुतस्कंध गत इन विषयों के विवरणों में तथा समवायांग गत विवरणों में कहीं-कहीं क्रम-भेद, नाम-भेद तथा व्याख्या-भेद प्राप्त होता है। इन सबकी स्पष्ट मीमांसा हम समवायांग सूत्र के सानुवाद संस्करण में तत्-तत् समवाय के अन्तर्गत कर चुके हैं।
1. असमाधिस्थान-असमाधि का अर्थ है-अप्रशस्त- भाव। जिन क्रियाओं से असमाधि उत्पन्न होती है वे असमाधिस्थान है। वे बीस हैं।
देखें-समवायांग, समवाय 20।
2. शबल-जिस आचरण द्वारा चरित्र धब्बों वाला होता है, उस आचरण या आचरणकर्ता को 'शबल' कहा जाता है। वे इक्कीस हैं।
देखें-समवायांग, समवाय 21।
3. आशातना-जिन क्रियाओं से ज्ञान आदि गुणों का नाश किया जाता है, उन्हें आशातना कहते हैं। अशिष्ट और उद्दंड व्यवहार भी इसी के अन्तर्गत है। आशातना के तेतीस प्रकार हैं।
देखें-समवायांग, समवाय 33।
4. गणिसंपदा-इसका अर्थ है-आचार्य की अतिशायी विशेषताएं अर्थात् आचार्य के आचार, ज्ञान, शरीर, वचन आदि विशेष गुण।
5 चित्त-समाधि-इसका अर्थ है-चित्त की प्रसन्नता। इसकी विद्यमानता में चित्त की प्रशस्त परिणति होती है।
देखें-समवायांग, समवाय ।
6. उपासक-प्रतिमा-श्रावकों के विशेष व्रत।
देखें-समवायांग, समवाय ।
7. भिक्षु-प्रतिमा-मुनियों के विशेष अभिग्रह।
देखें-समवायांग, समवाय।
8. पर्युषणाकल्प-मूल प्राकृत शब्द है-'पज्जो-सवणाकप्प'।
वृत्तिकार ने 'पज्जोसवणा' के तीन संस्कृत रूप दिये हैं-
1. पर्यासवना-जिससे द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव संबंधी ऋतुबद्ध-पर्यायों का परित्याग किया जाता है।
2. पर्युपशमना-जिसमें कषायों का उपशमन किया जाता है।
3. पर्युषणा-जिसमें सर्वथा एक क्षेत्र में जघन्यत: सतरह दिन और उत्कृष्टत: छह मास रहा जाता है।
9. मोहनीयस्थान-मोहनीय कर्म बंध की क्रियाएं। ये तीस हैं।
देखें-समवायांग, समवाय 30।
10. आजातिस्थान-आजाति का अर्थ है-जन्म। वह तीन प्रकार का होता है-सम्मूर्छन, गर्भ और उपपात।
51. (सू. 116)
स्थानांग में निर्दिष्ट प्रश्नव्याकरण का स्वरूप वर्तमान में उपलब्ध प्रश्नव्याकरण से सर्वथा भिन्न है।
प्रस्तुत सूत्र में उल्लिखित दस अध्ययनों के नामों से समूचे सूत्र के विषय की परिकल्पना की जा सकती है। इस सूत्र में प्रश्न-विद्याओं का प्रतिपादन था। इन विद्याओं के द्वारा वस्त्र, कांच, अंगुष्ठ, हाथ आदि-आदि में देवता को बुलाया जाता था और उससे अनेक विध प्रश्न हल किए जाते थे।
इस विवरण वाला सूत्र कब लुप्त हुआ यह निश्चय- पूर्वक नहीं कहा जा सकता और वर्तमान रूप का निर्माण किसने, कब किया यह भी स्पष्ट नहीं है। यह तो निश्चित है कि वर्तमान में उपलब्ध रूप प्रश्नव्याकरण नाम का वाहक नहीं हो सकता।
उपलब्ध प्रश्नव्याकरण के अध्ययन ये हैं-
1. प्राणातिपात
2. मृषावाद
3. अदत्तादान
4. मैथुन
5. परिग्रह
6. प्राणातिपात विरमण
7. मृषावाद विरमण
8. अदत्तादान विरमण
9. मैथुन विरमण
10. परिग्रह विरमण
दिगंबर साहित्य में भी प्रश्नव्याकरण का वर्ण्य-विषय वही निर्दिष्ट है जिसका निर्देश यहां किया गया है।
52,53,54. (सू. 117-119)
वृत्तिकार ने बंधदशा के विषय में लिखा है कि श्रौत-अर्थ से व्याख्येय है। द्विगृद्धिदशा और दीर्घदशा को उन्होंने स्वरूपत: अज्ञात बतलाया है और दीर्घदशा के अध्ययनों के विषय में कुछ संभावनाएं प्रस्तुत की है।4 नंदी की आगम सूची में भी इनका उल्लेख नहीं है। दीर्घदशा में आये हुए कुछ अध्ययनों का निरयावलिका के कुछ अध्ययनों के नाम साम्य है, जैसे-
दीर्घदशा निरयावलिका
चन्द्र चन्द्र (तीसरा वर्ग पहला अध्ययन)
सूर्य सूर्य (तीसरा वर्ग दूसरा अध्ययन)
शुक्र शुक्र (तीसरा वर्ग तीसरा अध्ययन)
श्रीदेवी
प्रभावती
द्वीपसमुद्दोपपत्ति बहुपुत्रिका (तीसरा वर्ग चौथा अध्ययन)
संभूतविजय
पक्ष्य
उच्छ्वास नि:श्वास
वृत्तिकार ने निरयावलिका के नाम-साम्य वाले पांच तथा अन्य दो अध्ययनों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत करने के बाद शेष तीन अध्ययनों को (छठा द्वीपसमुद्रोपपत्ति, नौवां, स्थविर पक्ष्म तथा दसवां उच्छ्वासनि:श्वास) 'अप्रतीत' कहा है-शेषाणि त्रीण्यप्रतीतानि।
उनके अनुसार सात अध्ययनों का विवरण इस प्रकार है-
1. चन्द्र-एक बार भगवान् महावीर राजगृह में समसवृत थे। ज्योतिष्कराज चन्द्र वहां आया। भगवान् को वंदन कर, नाट्य-विधि का प्रदर्शन कर चला गया। गणधर गौतम ने भगवान् से उसके विषय में पूछा। तब भगवान् बोले-यह पूर्वभव में श्रावस्ती नगरी में अंगजित् नाम का श्रावक था। यह पार्श्वनाथ के पास दीक्षित हुआ। श्रामण्य की एक बार विराधना की। यहां से मरकर यह चन्द्र सूर्य हुआ हैं।
2. सूर्य-यह पूर्वभव में श्रावस्ती नगरी में सुप्रतिष्ठित नाम का श्रावक था। इसने भी पार्श्वनाथ के पास संयम ग्रहण किया, किन्तु उसे कुछ विराधित कर सूर्य हुआ।
3. शुक्र-एक बार शुक्र यह राजगृह में भगवान् को वंदना कर लौटा। गौतम के पूछने पर भगवान् ने कहा-'यह पूर्वभव में वाराणसी में सोमिल नामक ब्राह्मणथा। एक बार यह लौकिक धर्म-स्थानों का निर्माण करा कर 'दिक्प्रोक्षक' तापस बना। विविध तप करने लगा। एक बार इसने यह प्रतिज्ञा की कि जहां कहीं मैं गड्डे में गिर जाऊंगा वहीं प्राण छोड़ दूंगा। इस प्रतिज्ञा को ले, काष्ठमुद्रा से मुंह को बांध उत्तर दिशा की ओर इसने प्रस्थान किया। पहले दिन एक अशोक वृक्ष के नीचे होम आदि से निवृत्त हो बैठा था। एक देव ने वहां आवाज दी-'अहो सोमिल ब्राह्मण महर्षे! तुम्हारी प्रव्रज्या दुष्प्रव्रज्या है।' पांच दिन तक भिन्न-भिन्न स्थानों में यही आवाज सुनायी दी। पांचवें दिन इसने देव से पूछा-मेरी प्रव्रज्या दुष्प्रव्रज्या क्यों है? देव ने कहा-तूने अपने गृहीत अणुव्रतों की विराधना की है। अभी भी तू पुन: उन्हें स्वीकार कर।' तापस ने वैसे ही किया। श्रावकत्व का पालन कर वह शुक्र देव हुआ है।
4. श्रीदेवी-एक बार श्रीदेवी सौधर्म देवलोक से भगवान् महावीर को वंदना करने राजगृह में आई। नाटक दिखाकर जब वह लौट गई तब गौतम ने इसके पूर्वभव के विषय में पूछा। भगवान् ने कहा-'इस राजगृह में सुदर्शन सेठ रहता था। उसकी पत्नी का नाम 'प्रिया' था। उसकी सबसे बड़ी पुत्री का नाम 'भूता' था। वह पार्श्वनाथ के पास प्रव्रजित हुई, किन्तु उसका अपने शरीर के प्रति बहुत ममत्व था। वह उसकी सार-संभाल में लगी रहती थी। उसने अतिचार की आलोचना नहीं की। मरकर वह देवलोक में उत्पन्न हुई।
5. प्रभावती-यह चेटक महाराजा की पुत्री थी। इसका विवाह वीतभयनगर के राजा उद्रायण के साथ हुआ। यह निरयावलिका सूत्र में उपलब्ध नहीं है।
6. बहुपुत्रिका-यह सौधर्म देवलोक से भगवान् को वंदना करने राजगृह में आई। भगवान् ने इसका पूर्वभव बताते हुए कहा-'वाराणसी नगरी में भद्र नाम का सार्थवाह रहता था। उसकी भार्या यह सुभद्रा थी। वह बंध्या थी। इसके मन में संतान की प्रबल इच्छा रहती थी। एक बार कई साध्वियां इसके घर भिक्षा लेने आई। इसने पुत्र-प्राप्ति का उपाय पूछा। उन्होंने धर्म की बात कही। वह प्रव्रजित हो गई। दीक्षित हो जाने पर भी वह दूसरों की सन्तानों की देख-रेख में दिलचस्पी लेने लगी। इस अतिचार का उसने सेवन किया। मरकर वह सौधर्म में देवी हुई।
7. स्थविर संभूतविजय-ये भद्रबाहु स्वामी के गुरुभ्राता और स्थूलभद्र तथा शकडालपुत्र के दीक्षा-गुरु थे।
55. (सू. 120)
वृत्तिकार ने संक्षेपिकदशा सूत्र के स्वरूप को अज्ञात माना है।
नंदीसूत्र में कालिक-श्रुत की सूची में इन सभी अध्ययनों के नाम मिलते हैं।
ऐसा प्रतीत होता है कि नंदी में प्राप्त दस ग्रन्थों का एक श्रुतस्कंध के रूप में संकलन कर उन्हें अध्ययनों का रूप दिया गया है।
1. क्षुल्लिकाविमानप्रविभक्ति
2. महतीविमानप्रविभक्ति-जिस ग्रन्थपद्धति में आवलिका में प्रविष्ट तथा इतर विमानों का विभाजन किया जाता है उसे विमानप्रविभक्ति कहा जाता है। ग्रन्थ के छोटे और बड़े रूप के कारण इन्हें 'क्षुल्लिका' और 'महती' कहा गया है।
3. अंगचूलिका-आचार आदि अंगों की चूलिका।
4. वर्गचूलिका-अन्तकृतदशा की चूलिका।
5. व्याख्याचूलिका-भगवती सूत्र की चूलिका।
व्यवहारभाष्य की वृत्ति में अंगूचलिका और वर्गचूलिका का अर्थ भिन्न किया है। उपासकदशा आदि पांच अंगों की चूलिका को अंगचूलिका और महाकल्पश्रुत की चूलिका को वर्गचूलिका माना है।
इन पांचों-दो विमान प्रविभक्तियां तथा तीन चूलिकाओं को ग्यारह वर्ष की संयम-पर्याय वाला मुनि ही अध्ययन कर सकता है।
इसके अनुसार निरयावलिका के पांच वर्गों का नाम अंगचूलिका होता है।
6. अरुणोपपात (अरुण+उपपात)-अरुण नामक देव का वर्णन करने वाला ग्रन्थ। इस ग्रन्थ का परावर्तन करने से वरुण देव का उपपात (अवपात) होता है-वह परावर्तन करने वाले व्यक्ति के समक्ष उपस्थित हो जाता है।
नंदी के चूर्णिकार ने इस घटना से इसे स्पष्ट किया है-
एक बार श्रमण अरुणोपपात ग्रन्थ के अध्ययन में संलग्न होकर उसका परावर्तन कर रहा था। उस समय अरुणदेव का आसन चलित हुआ। उसने त्वरता के साथ अवधिज्ञान का प्रयोग कर सारा वृत्तान्त जान लिया। वह अपने पूर्ण दिव्य ऐश्वर्य के साथ उस श्रमण के पास आया; उसे वन्दना कर हाथ जोड़कर, भूमि से कुछ ऊंचा अधर में बैठ गया। उसका मन वैराग्य से भरा था और उसके अध्यवसाय विशुद्ध थे। वह उस ग्रन्थ का स्वाध्याय सुनने लगा। ग्रन्थ का स्वाध्याय समाप्त होने पर उसने कहा-'भगवन्! आपने बहुत अच्छा स्वाध्याय किया; बहुत अच्छा स्वाध्याय किया। आप कुछ वर मांगें।' मुनि ने कहा-'मुझे वर से कोई प्रयोजन नहीं है।' यह सुन अरुणदेव के मन में वैराग्य की वृद्धि हुई और वह मुनि को वन्दना-नमस्कार कर पुन: अपने स्थान पर लौट गया।'
इसी प्रकार शेष चार-वरुणोपपात, गरुडोपपात, वेलंधरोपपात और वैश्रमणोपपात-के विषय में भी वक्तव्य है।
56. योगवाहिता (सू. 133)
वृत्तिकार ने योगवहन के दो अर्थ किए हैं-
1. श्रुतउपधान करना, 2. समाधिपूर्वक रहना।
प्राचीन समय में प्रत्येक आगम के अध्ययन-काल में एक निश्चित विधि से 'योगवहन' करना होता था। उसे 'श्रुतउपधान' कहते थे। देखें-3/88 का टिप्पण।
57. (सू. 136)
स्थविर का अर्थ है-ज्येष्ठ। वह जन्म, श्रुत, अधिकार, गुण आदि अनेक संदर्भों में होता है।
ग्राम, नगर और राष्ट्र की व्यवस्था करनेवाले बुद्धिमान्, लोकमान्य और सशक्त व्यक्तियों को क्रमश: ग्रामस्थविर, नगरस्थविर और राष्ट्रस्थविर कहा जाता है।
4. प्रशस्तास्थविर-धर्मोपदेशक।
5-7. कुलस्थविर, गणस्थविर, संघस्थविर-वृत्तिकार ने सूचित किया है कि कुल, गण और संघ की व्याख्या लौकिक और लोकोत्तर दोनों दृष्टियों से की जा सकती है। कुल, गण और संघ ये तीनों शासन की इकाइयां रही हैं। सर्वप्रथम कुल की व्यवस्था थी। उसके पश्चात् गणराज्य और संघराज्य की व्यवस्था भी प्रचलित हुई थी। इनमें जिस व्यक्ति पर कुल आदि की व्यवस्था तथा उसके विघटनकारी का निग्रह करने का दायित्व होता, वह स्थविर कहलाता था। यह लौकिक व्यवस्था-पक्ष है।
लोकोत्तर व्यवस्था के अनुसार एक आचार्य के शिष्यों को कुल, तीन आचार्य को गण और अनेक आचार्य के शिष्यों को संघ कहा जाता है।
इनमें जिस व्यक्ति पर शिष्यों में अनुत्पन्न श्रद्धा उत्पन्न करने और उनकी श्रद्धा विचलित होने पर उन्हें पुन: धर्म में स्थिर करने का दायित्व होता है वह स्थविर कहलाता है।
8. जाति स्थविर-जन्म पर्याय से जो साठ वर्ष का हो।
9. श्रुत स्थविर-स्थानांग और समवायांग का धारक।
10. पर्याय स्थविर-बीस वर्ष की संयम-पर्याय वाला।
व्यवहार भाष्य में इन तीनों स्थविरों की विशेष जानकारी देते हुए बताया है कि-जाति स्थविरों के प्रति अनुकम्पा; श्रुत स्थविर की पूजा और पर्याय स्थविर की वन्दना करनी चाहिए।
जाति स्थविर को काल और उनकी प्रकृति के अनुकूल आहार, आवश्यकतानुसार उपधि और वसति देनी चाहिए। उनका संस्तारक मृदु हो और जब एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाना पड़े तो दूसरा व्यक्ति उसे उठाए। उन्हें यथास्थान पानी पिलाए।
श्रुत स्थविर को कृतिकर्म और वन्दनक देना चाहिए तथा उनके अभिप्राय के अनुसार चलना चाहिए। जब वे आयें तब उठना, उन्हें बैठने के लिए आसन देना तथा उनका पाद-प्रमार्जन करना, जब वे सामने हों तो उन्हें योग्य आहार ला देना, यदि परोक्ष में हों तो उनकी प्रशंसा और गुणकीर्तन करना तथा उनके सामने ऊंचे आसन पर नहीं बैठना चाहिए।
पर्याय स्थविर चाहे फिर वे गुरु, प्रव्राजक या वाचनाचार्य न भी हों, फिर भी उनके आने पर उठना चाहिए तथा उन्हें वन्दना कर उनके दंड (लाठी) को ग्रहण करना चाहिए।
58. (सू. 137)
प्रस्तुत सूत्र में दस प्रकार के पुत्रों का उल्लेख है। वृत्तिकार ने उनकी व्याख्याएं प्रस्तुत की हैं। उन्होंने आत्मज पुत्र की व्याख्या में आदित्ययशा का उदाहरण दिया है। इससे आत्मज का आशय स्पष्ट होता है।
क्षेत्रज की व्याख्या में उन्होंने पांडवों का उदाहरण दिया है। लोकरूढ़ि के अनुसार युधिष्ठिर आदि कुंति के पुत्र नियोग तथा धर्म आदि के द्वारा उत्पन्न माने जाते हैं।
वृत्ति में 'उवजाइय' पाठ उद्धृत है। उसकी व्याख्या औपयाचितक और आवपातिक-इन दो रूपों में की है। औपयाचितक का अर्थ वही है जो अनुवाद में दिया हुआ है। आवपातिक का अर्थ होता है-सेवा से प्रसन्न होकर स्वीकार किया हुआ पुत्र।
मनुस्मृति में बारह प्रकार के पुत्र बतलाए गए हैं- औरस, क्षेत्रज, दत्त, कृत्रिम, गूढोत्पन्न, अपविद्ध, कानीन, सहोढ, क्रीत, पौनर्भव, स्वयंदत्त और शौद्र। इसकी व्याख्या इस प्रकार है-
1. औरस-विवाहित पत्नी से उत्पन्न पुत्र।
2. क्षेत्रज-मृत, नपुंसक अथवा सन्तानावरोधक व्याधि से पीड़ित मनुष्य की स्त्री में, नियोग विधि से कुल के मुख्यों की आज्ञा प्राप्त कर उत्पन्न किया जाने वाला पुत्र।
बोधायन धर्मसूत्र के अनुसार पति के मृतक, नपुंसक अथवा रोगी होने पर उसकी पत्नी नियोग-विधि से पुत्र प्राप्त कर सकती थी, यह नियोग दो पुत्रों की प्राप्ति तक ही सम्मत था। विधवा की सम्पत्ति पर अधिकार करने के लिए भी लोग कभी-कभी नियोग स्थापित कर लेते थे, किन्तु यह सम्मत नहीं था, नियोग द्वारा पुत्र वैध व धर्म्य नहीं माना जाता।
3. दत्त (दत्रिम)-गोद लिया हुआ पुत्र।
4. कृत्रिम-जो गुण-दोष में विचक्षण, पुत्रगुणयुक्त समान-जातीय है उसे अपना पुत्र बना लिया जाता है-वह कृत्रिम पुत्र कहलाता है।
5. गूढोत्पन्न-जिसका उत्पादक बीज ज्ञात न हो वह गूढोत्पन्न पुत्र कहलाता है।
6. अपविद्ध-माता-पिता के द्वारा त्यक्त अथवा दोनों में से किसी एक के मर जाने पर किसी एक द्वारा त्यक्त पुत्र को पुत्र रूप में स्वीकृत किया जाता है, वह अपविद्ध पुत्र कहलाता है।
7. कानीन-कन्या के गर्भ से उत्पन्न पुत्र।
8. सहोढ-ज्ञात या अज्ञात अवस्था में जिस गर्भवती का विवाह संस्कार किया जाता है, उससे उत्पन्न पुत्र को सहोढ कहा जाता है।
9. क्रीतक-खरीदा हुआ पुत्र
10. पौनर्भव-पति द्वारा परित्यक्त, विधवा या पुनर्विवाहित स्त्री के पुत्र को पौनर्भव कहा जाता है।
11. स्वयंदत्त-जिसके माता-पिता मर गए हों अथवा माता-पिता ने बिना ही कोई कारण जिसका त्याग कर दिया हो, वह पुत्र स्वयंदत्त कहलाता है।
12. शौद्र (पारशव) ब्राह्मण के द्वारा शूद्र स्त्री से उत्पन्न पुत्र को शौद्र कहा जाता है।
प्रस्तुत सूत्र में गिनाए गए दस नाम तथा मनुस्मृति के 12 नामों में केवल तीन नाम समान हैं-क्षेत्रज, दत्तक और औरस। प्रस्तुत सूत्र का 'संवर्द्धित पुत्र' और मनुस्मृति का 'अपविद्धपुत्र'-इन दोनों की व्याख्या समान है। 'दत्तक' की व्याख्या में दोनों एकमत है, किन्तु क्षेत्रज और औरस की व्याख्या भिन्न-भिन्न है।
कौटलीय अर्थशास्त्र में भी प्राय: मनुस्मृति के समान ही पुत्रों के प्रकार निर्दिष्ट है।
59. (सू. 154)
भारतीय साहित्य में सामान्यतया मनुष्य को शतायु माना गया है। वैदिक ऋषि जिजीविषा के स्वर में कहता है-हम वर्धमान रहते हुए सौ शरद्, सौ हेमन्त और सौ बसन्त तक जीएं। प्रस्तुत सूत्र में शतायु मनुष्य की दस दशाओं का प्रतिपादन है। प्रत्येक दशा दस-दस वर्ष की है। दशवैकालिक निर्युक्ति (गाथा 10) में भी इन दस दशाओं का निरूपण प्राप्त है। इनकी व्याख्या के लिए हरिभद्रसूरि ने दशवैकालिक की टीका में पूर्व मुनि रचित दस गाथाएं उद्धृत की हैं। वे ही गाथाएं अभयदेवसूरि ने स्थानांग वृत्ति में उद्धृत की हैं। उनके अनुसार दस दशाओं के स्वरूप और कार्य का वर्णन इस प्रकार है-
1. बाला-यह नवजात शिशु की दशा है। इसमें सुख-दु:ख की अनुभूति तीव्र नहीं होती।
2. क्रीड़ा-इसमें खेलकूद की मनोवृत्ति अधिक होती है, कामभोग की तीव्र अभिलाषा उत्पन्न नहीं होती।
3. मन्दा-इस दशा में मनुष्य में कामभोग भोगने का सामर्थ्य हो जाता है। वह विशिष्ट बल-बुद्धि का विचार करता है।
4. बला-इसमें बल-प्रदर्शन की क्षमता प्राप्त हो जाती है।
5. प्रज्ञा-इसमें मनुष्य स्त्री, धन आदि की चिन्ता करने लगता है और कुटुम्बवृद्धि का विचार करता है।
6. हायनी-इसमें मनुष्य भोगों से विरक्त होने लगता है और इन्द्रियबल क्षीण हो जाता है।
7. प्रपञ्चा-इसमें मुंह से थूक गिरने लगता है, कफ बढ़ जाता है और बार-बार खांसना पड़ता है।
8. प्राग्भारा-इसमें चमड़ी में झुर्रियां पड़ जाती हैं और बुढ़ापा घेर लेता है। मनुष्य नारी-वल्लभ नहीं रहता।
9. मृन्मुखी-इसमें शरीर जरा से आक्रान्त हो जाता है, जीवन-भावना नष्ट हो जाती है।
10. शायनी-इसमें व्यक्ति हीनस्वर, भिन्नस्वर, दीन, विपरीत, विचित्त (चित्तशून्य), दुर्बल और दु:खित हो जाता है। वह दशा व्यक्ति को निद्राघूर्णित जैसा बना देती है।
हरिभद्रसूरि ने नवीं दशा का संस्कृत रूप 'मृन्मुखी' और दसवीं का 'शायिनी' किया है।
अभयदेवसूरि ने नवीं दशा का संस्कृतरूप 'मुङ्मुखी' और दसवीं का 'शायनी' और 'शयनी' किया है।
60. आभियोगिक श्रेणियां (सू. 157)
ये आभियोगिक देव सोम आदि लोकपालों के आज्ञावर्ती हैं। विद्याधर श्रेणियों से दस योजन ऊपर जाने पर इनकी श्रेणियां है।
61. (सू. 160)
प्रस्तुत सूत्र में दस आश्चर्यों का वर्णन है। आश्चर्य का अर्थ है-कभी-कभी घटित होने वाली घटना। जो घटना सामान्यतया नहीं होती, किन्तु स्थिति-विशेष में अनन्तकाल के बाद होती है, उसे आश्चर्य कहा जाता है। जैन शासन में आदिकाल से भगवान् महावीर के काल तक दस ऐसी अद्भुत घटनाएं घटी, जिन्हें आश्चर्य की संज्ञा दी गई है। ये घटनाएं भिन्न-भिन्न तीर्थकरों के समय में घटित हुई हैं। इनमें 1, 2, 4, 6 और 8 भगवान् महावीर से तथा शेष भिन्न-भिन्न तीर्थंकरों के शासनकाल से सम्बन्धित हैं। उनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है-
1. उपसर्ग-तीर्थंकर अत्यन्त पुण्यशाली होते हैं। सामान्यतया उनके कोई उपसर्ग नहीं होते। किन्तु इस अवसर्पिणीकाल में तीर्थंकर महावीर को अनेक उपसर्ग हुए। अभिनिष्क्रमण के पश्चात् उन्हें मनुष्य, देव और तिर्यञ्च कृत उपसर्गों का सामना करना पड़ा। अस्थिक ग्राम में शूलपाणि यक्ष ने महावीर को अट्टहास से डराना चाहा; हाथी, पिशाच और सर्प का रूप धारण कर डराया और अन्त में भगवान् के शरीर के सात अवयवों-सिर, कान, नाक, दांत, नख, आंख और पीठ-में भयंकर वेदना उत्पन्न की।
एक बार महावीर म्लेछदेश दृढ़भूमि 'के' बहिर्भाग में आए। वहां पेढाल उद्यान में पोलासचैत्य में ठहरे और तेले की तपस्या कर एक रात्रि की प्रतिमा में स्थित हो गए। उस समय 'संगम' नामक देव ने एक रात में 20 मारणान्तिक कष्ट दिए।
केवलज्ञान उत्पन्न होने के बाद तीर्थंकरों के कोई उपसर्ग नहीं होते। किन्तु भगवान् महावीर को केवलज्ञान प्राप्ति के बाद गोशालक ने अपनी तेजोलब्धि से बहुत पीड़ित किया-यह एक आश्चर्य है।
2. गर्भापहरण-भगवान् महावीर देवानंदा ब्राह्मणी के गर्भ में आषाढ़ शुक्ला 6 को आए, तब उसने चौदह स्वप्न देखे थे। बयासी दिन के बाद सौधर्म देवलोक के इन्द्र ने अपने पैदल सेना के अधिपति 'हरिनैगमेषी' को बुला कर कहा-'तीर्थंकर सदा उग्र, भोग, क्षत्रिय, इक्ष्वाकु, ज्ञात, कौरव्य और हरिवंश आदि विशाल कुलों में उत्पन्न होते हैं। भगवान् महावीर अपने पूर्व कर्मों के कारण ब्राह्मण कुल में आए। तुम जाओ और उस गर्भ को सिद्धार्थ क्षत्रिय की पत्नी त्रिशला के गर्भ में रख दो।' वह देव तत्काल वहां गया। उस दिन आश्विन कृष्णा त्रयोदशी थी। रात्रि का प्रथम प्रहर बीत चुका था। दूसरे प्रहर के अन्त में उसने हस्तोत्तरा नक्षत्र में गर्भ का संहरण कर त्रिशला के गर्भ में रख दिया।
गर्भ-संहरण का उल्लेख स्थानांग, समवयांग, कल्पसूत्र, आचारचूला और रायपसेणिइय-इन आगमों तथा निर्युक्ति साहित्य में मिलता है। भगवतीसूत्र में गर्भ-संहरण की प्रक्रिया का उल्लेख है, किन्तु महावीर के गर्भ-संहरण का उल्लेख नहीं है। देवानंदा के प्रकरण में भगवान् महावीर ने देवानंदा को अपनी माता और स्वयं को उसका आत्मज बतलाया है। इनमें गर्भ-संहरण का संकेत अवश्य मिलता है फिर भी उसका प्रत्यक्ष उल्लेख वहां नहीं है।
दिगम्बर साहित्य में इस घटना का कोई उल्लेख नहीं है।
इस घटना का प्रथम स्रोत कल्पसूत्र प्रतीत होता है। अन्य सभी आगमों में वही स्रोत संक्रान्त हुआ है। कल्पसूत्रकार ने किस आधार पर इस घटना का उल्लेख किया, इसका पता लगाना बहुत ही महत्त्वपूर्ण है, किन्तु उसके शोध के उपादान अभी प्राप्त नहीं हैं। इस घटना का वर्णन कल्पसूत्र जितना प्राचीन तो है ही। कल्पसूत्र की रचना वीर निर्वाण की दूसरी शताब्दी में हुई है। यह काल श्वेताम्बर और दिगम्बर परम्परा के पृथक्करण का काल है। यह संभव है कि इस काल में लिखित आगम की घटनाओं को दिगम्बर आचार्यों ने महत्त्व न दिया हो। यह भी हो सकता है कि आगमों के अस्वीकार के साथ-साथ दिगम्बर साहित्य में अन्य घटनाओं की भांति इस घटना का विलोप हो गया हो। यह भी हो सकता है कि इस पौराणिक घटना का आगमों में संक्रमण हो गया हो। क्षत्रियों और ब्राह्मणों के बीच स्पर्धा चलती थी। ब्राह्मणों के जातिमद को खंडित करने के लिए इस घटना की कल्पना की गई हो, जैसा कि हरमन जेकोबी ने माना है।
इस प्रकार इस घटना के विषय में अनेक सम्भावित विकल्प किये जा सकते हैं।
यहां गर्भ-संहरण का विषय विचारणीय नहीं है। उसकी पुष्टि आगम-साहित्य, आयुर्वेद-साहित्य, वैदिक-साहित्य और वर्तमान के वैज्ञानिक-साहित्य से भी होती है। यहां विचारणीय विषय है-महावीर का गर्भ-संहरण।
भगवान् महावीर का जीवनवृत्त किसी भी प्राचीन आगम में उल्लिखित नहीं है। आचारांग में उनके साधक जीवन का संक्षेप में बहुत व्यवस्थित वर्णन है। उनके गहस्थ जीवन की घटनाओं का उसमें वर्णन नहीं हैं आयारचूला के 'भावना अध्ययन' में भगवान महावीर के गृहस्थ जीवन का वृत्त उल्लिखित है, पर वह कल्पसूत्र का ही परिवर्तित संस्करण प्रतीत होता है। क्योंकि भावनाध्ययन का यह मुख्य विषय नहीं है। कल्पसूत्र पहला आगम है, जिसमें महावीर का जीवनवृत्त संक्षिप्त किन्तु व्यवस्थित ढंग से मिलता है।
बौद्ध और वैदिक विद्वान् अपने-अपने अवतारी पुरुषों के साथ दैवी चमत्कारों की घटनाएं जोड़ रहे थे। इस कार्य में जैन विद्वान् भी पीछे नहीं रहे। सभी परम्परा के विद्वानों ने पौराणिक साहित्य की पुष्टि की और अपने अवतारी पुरुषों को अलौकिक रूप प्रदान किया। हरिनैगमेषी देवता के द्वारा भगवान् महावीर का गर्भ-संहरण होना उन पौराणिक युग का एक प्रतिबिम्ब प्रतीत होता है।
भगवान् महावीर देवानंदा को अपनी माता और स्वयं को उसका आत्मज बतलाते हैं-यह एक विचारणीय प्रश्न हैं। यह हो सकता है कि देवानंदा महावीर के पालन-पोषण में धायमाता के रूप में रही हो और गर्भ-संहरण की पुष्टि के लिए अर्थवादी शैली में उसे माता के रूप में निरूपित किया गया है। आगम-संकलन काल में इस प्रकार के प्रयत्न की संभावना को अस्वीकार नहीं किया जा सकता।
3. स्त्रीतीर्थंकर-सामान्यत: तीर्थंकर पुरुष ही होते हैं, ऐसा माना जाता है। इस अवसर्पिणी में मिथिला नगरी के अधिपति कुंभकराज की पुत्री मल्ली उन्नीसवें तीर्थंकर के रूप में विख्यात हुई। उसने तीर्थ का प्रवर्तन किया। दिगम्बर आचार्य इससे सहमत नहीं हैं वे मल्ली को पुरुष मानते हैं।
4. अभावित परिषद्-बारह वर्ष और साढ़े छह मास तक छद्मस्थ रहने के पश्चात् भगवान् को वैशाख शुक्ला दशमी को जृम्भिका गांव के बहिर्भाग में केवलज्ञान की प्राप्ति हुई। उस समय महोत्सव के लिए उपस्थित चतुर्विध देवनिकाय ने समवसरण की रचना की। भगवान ने देशना दी। किसी के मन में विरति के भाव उत्पन्न नहीं हुए। तीर्थंकरों की देशना कभी खाली नहीं जाती। किन्तु यह अभूतपूर्व घटना थी।
उनकी दूसरी देशना मध्यमपापा में हुई और वहां गौतम आदि गणधर दीक्षित हुए।
5. कृष्ण का अपरकंका नगरी में जाना-धातकीखंड की अपरकंका नगरी में राजा पद्मनाभ राज्य करता था। एक बार नारद ने उससे द्रौपदी की बहुत प्रशंसा की। उसने अपने मित्र देव की सहायता से द्रौपदी का अपहरण कर दिया। इधर नारद ने इस अपहरण का वृत्तान्त कृष्ण वासुदेव को सुनाया। कृष्ण ने लवण समुद्र के अधिपतिदेव सुस्थित की आराधना की और पांचों पांडवों को साथ ले अपरकंका की ओर चल पड़े। वहां पद्मनाभ के साथ घोर संग्राम हुआ। वहां वासुदेव कृष्ण ने शंखनाद किया। तत्पश्चात् पद्मनाभ को युद्ध में हराकर द्रौपदी को ले द्वारका में आ गए।
उसी धातकीखंड में चंपा नाम की नगरी थी। वहां कपिल वासुदेव रहते थे। एक बार अर्हत् मुनिसुव्रत वहां पुण्यभद्र चैत्य में समवसृत हुए। वासुदेव कपिल धर्मदेशना सुन रहे थे। इतने में ही उन्हें कृष्ण का शंखनाद सुनाई दिया। तब उन्होंने मुनिसुव्रत से शंखनाद के विषय में पूछा। मुनिसुव्रत ने उन्हें कृष्ण संबंधी जानकारी देते हुए कहा-एक ही क्षेत्र में, एक ही समय में दो अरहंत, दो चकवर्ती, दो बलदेव दो वासुदेव नहीं हुए, नहीं है और नहीं होंगे।
उन्होंने सारा वृतान्त कह सुनाया। तब वासुदेव कपिल वासुदेव कृष्ण को देखने गए। तब तक कृष्ण लवण समुद्र में बहुत दूर तक चले गए थे। वासुदेव कपिल ने कृष्ण के ध्वज के अग्रभाग को देखा और शंखनाद किया। जब कृष्ण ने यह शंखनाद सुना तब उन्होंने इसके प्रत्युत्तर पुनः शंखनाद किया। दो भिन्न क्षेत्रों के दो वासुदेवों का शंखनाद से मिलना हुआ।
इस प्रसंग में प्रस्तुत सूत्र में वासुदेव कृष्ण का अपरकंका राजधानी में जाने को आश्चर्य माना है। सामान्य विधि यह है कि वासुदेव अपनी क्षेत्र-मर्यादा को छोड़कर दूसरे वासुदेव की क्षेत्र-मर्यादा में नहीं जाते। भरत क्षेत्र के वासुदेव कृष्ण का धातकीखंड के वासुदेव कपिल की क्षेत्र मर्यादा में जाना एक अनहोनी घटना थी, इसलिए इसे आश्चर्य माना गया है।
ज्ञाताधर्मकथा (अ0 16) के आधार पर दो वासुदेवों का परस्पर मिलन भी एक आश्चर्य है। धातकीखंड के वासुदेव कपिल के पूछने पर मुनिसुव्रत कहते हैं-यह कभी नहीं हुआ, न है और न होगा कि दो अरंहत, दो चक्रवर्ती, दो बलदेव और दो वासुदेव कभी परस्पर मिलते हों। कपिल ने कहा-'मैं उससे मिलना चाहता हूं। मेरे घर आए अतिथि का मैं स्वागत करना चाहता हूं।'
मुनिसुव्रत ने कहा-एक ही स्थान में दो अर्हत्, दो चक्रवर्ती, दो बलदेव और दो वासुदेव नहीं होते। यदि कारणवश एक दूसरे की सीमा में आ जाते हैं तो वे कभी मिलते नहीं। किन्तु कपिल का मन कुतुहल से भरा था। वह कृष्ण को देखने समुद्रतट पर गया और समुद्र के मध्य जाते हुए कृष्ण के वाहन की ध्वजा को देखा। तब कपिल ने शंखनाद किया। शंखशब्द से कृष्ण को यह स्पष्तया जताया कि 'मैं कपिल वासुदेव तुम्हें देखने के लिए उत्कंठित हूं, अत: पुनः लौट आओ।' कृष्ण ने शंखशब्द के माध्यम से यह बात जानी। तब उन्होंने शंखनाद कर उसे यह बताया कि हम बहुत दूर आ गए हैं। तुम कुछ मत कहो।' इस प्रकार शंख-सामाचारी के माध्यम से दोनों का मिलन हुआ।
स्थानांग में वासुदेव के क्षेत्रातिक्रमण को आश्चर्य माना है और ज्ञाताधर्मकथा में दो वासुदेवों के परस्पर मिलन को आश्चर्य माना है।
6. चन्द्र और सूर्य का विमान सहित पृथ्वी पर आना-एक बार भगवान् महावीर कौशाम्बी नगरी में विराज रहे थे। उस समय दिन के अन्तिम प्रहर में चन्द्र और सूर्य अपने-अपने मूल शाश्वत-विमानों सहित समवसरण में भगवान् महावीर को वंदना करने आए। शाश्वत विमानों सहित आना-एक आश्चर्य है। अन्यथा वे उत्तरवैक्रिय द्वारा निर्मित विमानों में आते हैं।
7. हरिवंश कुल की उत्पत्ति-प्राचीन समय में कौशाम्बीनगरी में सुमुख नाम का राजा राज्य करता था। एक बार बसंत ऋतु में वह क्रीड़ा करने के लिए उद्यान में गया। रास्ते में उसने माली वीरक की पत्नी वनमाला को देखा। वह अत्यन्त सुन्दर और रूपवती थी। दोनों एक दूसरे में आसक्त हो गए। राजा उसे एकटक निहारने लगा और वहीं स्तब्ध सा खड़ा हो गया। तब उसके सचिव सुमति ने उसे आगे चलने के लिए कहा। ज्यों-त्यों वह लीला नामक उद्यान में आया और अपनी सारी मनोकामना सचिव के समक्ष रखी। सचिव ने उसे आश्वस्त किया और आगेयिका नामकी परिव्राजिका को वनमाला के पास भेजा। परिव्राजिका वनमाला के पास गई और उसे भी चिन्तामग्न दशा में देखकर उससे सारी बात जान ली। उसने सचिव से आकर कहा-राजा और वनमाला का मिलन प्रात:काल हो जाएगा। सचिव ने राजा से यह बात कही। वह अत्यन्त प्रसन्न हुआ।
प्रात:काल परिव्राजिका वनमाला को लेकर राजा के पास आई। राजा ने वनमाला को अपने महलों में रखा और उसके साथ सुख-भोग करने लगा।
वनमाला को घर में न पाकर उसका पति वीरक ग्रंथिल सा इधर-उधर घूमने लगा। एक बार वह महलों के नीचे से गुजर रहा था। उस समय राजा वनमाला के पास बैठा था। उसके कानों में 'हा! वनमाला! हा! वनमाला!'-ये शब्द पड़े। उसने सोचा, अहो! हमने बहुत दुष्कर्म किए हैं। इसके फलस्वरूप हमें नरक प्राप्ति होगी। इस प्रकार वह आत्मनिंदा करने लगा। इतने में ही आकाश में बिजली चमकी और वह महलों पर आ गिरी। राजा-रानी दोनों मर गए। वहां से मरकर दोनों हरिवर्ष क्षेत्र में हरि और हरिणी नाम से-युगल रूप में उत्पन्न हुए। वे दोनों वहां सुखपूर्वक रहने लगे।
इधर वनमाला का पति वीरक भी मरकर सौधर्म देवलोक में किल्विषिक देव हुआ। उसने अवधिज्ञान से अपना पूर्वभव देखा और अपने शत्रु हरि और हरिणी को जाना। उसने सोचा-यदि ये दोनों यहां मरेंगे तो यौगलिक होने के कारण अवश्य ही देवलोक में जायेंगे। अत: मैं इन्हें दूसरे क्षेत्र में रख दूं ताकि वे यहां दु:ख भोगें-यह सोचकर उसने दोनों को उठाकर भरतक्षेत्र के चम्पापुरी में ला छोड़ा।
उस समय चम्पापुरी के राजा चन्द्रकीर्ति की मृत्यु हो गई थी। मंत्री दूसरे राजा की टोह में इधर-उधर घूम रहे थे। उस समय आकाशस्थित देव ने कहा-'पुरुषो! मैं आपके लिए हरिवर्ष से एक युगल लाया हूं। वह राजा-रानी होने के लिए योग्य हैं। इस युगल को आप लोग कल्पसूत्र के फलों के साथ-साथ पशु और पक्षियों का मांस भी देना।'
प्रजा ने देव की बात स्वीकार कर हरि को अपना राजा स्वीकार किया। देव ने अपनी शक्ति से उस युगल की आयु: स्थिति कम कर दी तथा उनकी अवगाहना भी केवल सौ धनुष्यमात्र रखी। देव अन्तर्हित हो गया।
हरि राजा हुआ। उसने बहुत वर्षों तक राज्य किया। उसके नाम से हरिवंश का प्रचलन हुआ।
8. चमर का उत्पात-प्राचीन समय में विभेल सन्निवेश में पूरण नाम का एक धनाढ्य गृहपति रहता था। एक बार उसने सोचा-'पूर्वभव में किए हुए तप के प्रभाव से मुझे यह सारा ऐश्वर्य प्राप्त हुआ है, सम्मान मिला है। अत: भविष्य में और विशेष फल की प्राप्ति के लिए मुझे गृहवास छोड़कर विशेष तप करना चाहिए।' उसने अपने संबधियों से पूछा और अपने ज्येष्ठ पुत्र को उत्तराधिकार देकर 'दाणाम' नामक तापसव्रत, स्वीकार कर लिया। उस दिन से यह यावज्जीवन तक दो-दो दिन की तपस्या में संलग्न हो गया। पारने के दिन वह चार पुट वाले लकड़ी के पात्र को लेकर मध्याह्न बेला में भिक्षा के लिए जाता। पात्र के प्रथम पुट में पड़ी भिक्षा वह पथिकों केा बांट देता, दूसरे पुट की भिक्षा कौए आदि पक्षियों को खिला देता, तीसरे पुट की भिक्षा मछली आदि जलचरों को खिला देता और चौथे पुट में प्राप्त भिक्षा को स्वयं खाता। इस प्रकार उसने बारह वर्ष तक कठोर तप तपा और अंत में एक मास का अनशन कर चमरचञ्चा में असुरकुमारों के इंद्ररूप में उत्पन्न हुआ। उसने अवधिज्ञान से ऊपर स्थित सौधर्मवतंसक विमान में सौधर्मेन्द्र को देखा। उसका क्रोध प्रबल हो उठा। उसने अपने अनुचर देवों से कहा-'अरे! यह दुरात्मा कौन है जो मेरे शिर पर बैठा हुआ है।' उन्होंने कहा-स्वामिन्! यह सौधर्मदेवलोक का इन्द्र है, जिसने अपने पूर्व अर्जित पुण्यों के प्रभाव से विपुल ऋद्धि और अतुल पराक्रम प्राप्त किया है। इतना सुनते ही चमरेन्द्र का क्रोध और अधिक प्रबल हो गया। उसने उसके साथ युद्ध करने के लिए उत्सुक हो वहां से अपना शस्त्र ले प्रस्थान किया। सभी देवों ने ऐसा न करने के लिए आग्रह किया, परन्तु उसने अपना हठ नहीं छोड़ा।
'वह पराक्रमी है। यदि मैं किसी भी प्रकार से उससे पराजित हो जाऊंगा तो किसकी शरण लूंगा'-यह सोचकर चमरेन्द्र सुसुमारपुर में आया। वहाँ भगवान् महावीर प्रतिमा में स्थित थे। वह भगवान् के पास आकर बोला-'भगवन्! मैं आपके प्रभाव से इन्द्र को जीत लूंगा-'ऐसा कहकर उसने एक लाख योजन का वैक्रिय रूप बनाया। चारों ओर अपने शस्त्र को घुमाता हुआ, गर्जन करता हुआ, उछलता हुआ, देवों को भयभीत करता हुआ, दर्प में अन्धा होकर सौधर्मेन्द्र की ओर लपका। एक पैर उसने सौधर्मवतंसक विमान की वेदिका पर और दूसरा पैर सुधर्मा (सभा) में रखा। उसने अपने शस्त्र से इन्द्रकील पर तीन बार प्रहार किया और सौधर्मेन्द्र को बुरा-भला कहा।
सौधर्मेन्द्र ने अवधिज्ञान से सारी बात जान ली। उसने चमरेन्द्र पर प्रहार करने के लिए वज्र फेंका। चमरेन्द्र उसको देखने में भी असमर्थ था। वह वहां से डर कर भागा। वैक्रिय शरीर का संकोच कर भगवान् के पास आया और दूर से ही-'आपकी शरण है, आपकी शरण है'-ऐसा चिल्लाता हुआ, अत्यन्त सूक्ष्म होकर भगवान् के पैरों के बीच में प्रवेश कर गया। शक्र ने सोचा-'अर्हद् आदि की निश्रा के बिना कोई भी असुर वहां नहीं जा सकता।' उसने अवधिज्ञान से सारा पूर्व वृत्तान्त जान लिया। वज्र भगवान् के अत्यन्त निकट आ गया। जब वह केवल चार अंगुल मात्र दूर रहा, तब इन्द्र ने उसका संहरण कर डाला। भगवान् को वंदना कर वह बोला-'चमर! भगवान् की कृपा से तुम बच गए। अब तुम मुक्त हो, डरो मत! इस प्रकार चमर को आश्वासन देकर शक्र अपने स्थान पर चला गया। शक्र के चले जाने पर चमर बाहर आया और अपने स्थान की ओर लौट गया।
9. एक सौ आठ सिद्ध-वृत्तिकार ने इसका कोई विवरण नहीं दिया है।
वसुदेवहिण्डी के अनुसार भगवान् ऋषभ अपने 99 पुत्र तथा आठ पौत्रों के साथ परिनिर्वृत्त हुए थे। इस प्रकार उत्कृष्ट अवगाहना वाले एक साथ एक सौ आठ (99+8+1) सिद्ध हुए।
उत्तराध्ययन सूत्र में तीन प्रकार से एक साथ एक सौ आठ सिद्ध होने की बात कही है-
1. निर्ग्रन्थ वेश में एक साथ एक सौ आठ (36/52)।
2. मध्यम अवगाहना में एक साथ एक सौ आठ (36/53)।
3. तिरछे लोक में एक साथ एक सौ आठ (36/54)।
प्रस्तुत सूत्र में जो आश्चर्य माना गया है, वह इसलिए कि भगवान् ऋषभ के समय में उत्कृष्ट अवगाहना थी। उत्कृष्ट अवगाहना में एक साथ केवल दो ही व्यक्ति सिद्ध हो सकते हैं। प्रस्तुत सूत्र में एक सौ आठ व्यक्ति उत्कृष्ट अवगाहना में मुक्त हुए-इसलिए उसे आश्चर्य माना है।
आवश्यकनिर्युक्ति में ऋषभ के दस हजार व्यक्तियों के साथ सिद्ध होने का उल्लेख मिलता है। इसकी आगमिक संदर्भ के साथ कोई संगति नहीं बैठती। वसुदेवहिण्डी के एक प्रसंग के संदर्भ में एक अनुमान किया जा सकता है कि निर्युक्तिकार ने संक्षिप्त और सापेक्ष प्रतिपादन किया, इसलिए वह भ्रामक लगता है।
वसुदेवहिण्डी के अनुसार ऋषभ के दस हजार अनगार (108 कम) भी उसी नक्षत्र में, बहुत समय बाद तक, सिद्ध हुए हैं।
प्रवचनसारोद्धार में भी वसुदेवहिण्डी को उद्धृत करते हुए इसी तथ्य की पुष्टि की गई है।
इन उद्धरणों के आधार पर यह अनुमान किया जा सकता है कि दस हजार अनगारों के एक ही नक्षत्र में सिद्ध होने के कारण उनका भगवान् ऋषभ के साथ सिद्ध होना बतलाया गया है।
10. असंयति पूजा-तीर्थंकर सुविधि के निर्वाण के बाद, कुछ समय बीतने पर, हुण्डावसर्पिणी के प्रभाव से साधु-परम्परा का विच्छेद हुआ। तब लोगों ने स्थविर श्रावकों को, धर्म के ज्ञाता समझकर, धर्म के विषय में पूछा। श्रावकों ने अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार धर्म की प्ररूपणा की। लोगों को कुछ समाधान मिला। वे धर्म-कथक स्थविर श्रावकों को दान देने लगे; उनकी पूजा, सत्कार करने लगे। अपनी पूजा और प्रतिष्ठा होते देख धर्म कथक स्थविरों के मन में अहंभाव उत्पन्न हुआ। उन्होंने नये शास्त्रों की रचना की और भूमि, शय्या, सोना, चांदी, गो, कन्या, हाथी, घोड़े आदि के दान की प्ररूपणा की तथा यह भी घोषित किया कि-'संसार में दान के अधिकारी हम ही हैं, दूसरे नहीं।' लोगों ने उनकी बात मान ली। धर्म के नाम पर पाखण्ड चलने लगा। लोग विप्रतारित हुए। दूसरे धर्म-प्ररूपकों के अभाव में वे गृहस्थ ही धर्मगुरु का विरुद वहन करते हुए अपनी-अपनी इच्छानुसार धर्म की व्याख्या करने लगे। तीर्थंकर शीतल के तीर्थ-प्रवर्तन से पूर्व तक यही स्थिति रही, असंयति पूजा का बोल-बाला रहा।
प्रवचनसारोद्धार के वृत्तिकार का अभिमत है कि उपरोक्त दस आश्चर्य केवल उपलक्षण मात्र है। इनके अतिरिक्त इसी प्रकार की विशेष घटनाएं समय-समय पर होती रही है। दस आश्चर्यों में से कौन-कौन से किसके समय में हुए, उसका विवरण इस प्रकार है-
प्रथम तीर्थंकर ऋषभ के समय में-एक साथ 108 सिद्ध होना।
दसवें तीर्थंकर शीतल के समय में-हरिवंश की उत्पत्ति।
उन्नीसवें तीर्थंकर मल्ली का स्त्री के रूप में तीर्थंकर होना।
बावीसवें तीर्थंकर अरिष्टनेमि के समय में-कृष्ण वासुदेव का कपिल वुसदेव के क्षेत्र (अपरकंङ्का) में जाना अथवा दो वासुदेवों का मिलन।
चौबीसवें तीर्थंकर महावीर के समय में- 1. गर्भापहरण, 2. उपसर्ग, 3. चमरोत्पाद, 4. अभावित परिषद, 5. चन्द्र और सूर्य का अवतरण। (ये पांचों क्रमश: हुए हैं)।
नौवें तीर्थंकर सुविधि से सोलहवें तीर्थंकर शान्ति के काल तक-असंयति पूजा।
वृत्तिकार का अभिमत है कि असंयति पूजा प्राय: सभी तीर्थंकरों के समय में होती रही है, किन्तु नौवें तीर्थंकर सुविधि से सोलहवें तीर्थंकर शान्ति के समय तक सर्वथा तीर्थच्छेदरूप असंयति पूजा हुई है।
♦
ठाणं
वाचना-प्रमुख : आचार्य तुलसी
संपादक : विवेचक : आचार्य महाप्रज्ञ

For any Feedback/Comments/Queries:
Please write to books@jvbharati.org