Sambodhi App Sambodhi App         +91-8742004849     books@jvbharati.org

ववहारो

डॉ. साध्वी शुभ्रयशा

कवर पृष्‍ठ

cover

शीर्षक पेज

ववहारो

डॉ. साध्वी शुभ्रयशा

© जैन विश्‍‍व भारती, लाडनूं

https://books.jvbharati.org

समर्पण

समर्पण

।।१।।

पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,

आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।

सच्चप्पओगे पवरासयस्स,

भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,

होकर भी आगम-प्रधान था।

सत्य-योग में प्रवर चित्त था,

उसी भिक्षु को विमल भाव से।।

।।२।।

विलोडियं आगमदुद्धमेव,

लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।

सज्झाय-सज्झाण-रयस्स निच्चं,

जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने आगम-दोहन कर-कर,

पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।

श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,

जयाचार्य को विमल भाव से।।

।।३।।

पवाहिया जेण सुयस्स धारा,

गणे समत्थे मम माणसे वि।

जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,

कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने श्रुत की धार बहाई,

सकल संघ में मेरे मन में।

हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,

कालुगणी को विमल भाव से।।

विनायवतआचार्य तुलसी

♦

अन्तस्तोष

अन्तस्तोष

जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता परमपूज्य आचार्य तुलसी ने आगम सम्पादन का महान संकल्प स्वीकार किया। उनके वाचनाप्रमुखत्व की शीतल छाया में कार्य का शुभारम्भ हुआ। परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने अपने प्रज्ञा-परिश्रम से प्रस्तुत गुरुतर कार्य को आगे बढ़ाया। आज भी वह कार्य अविच्छिन्न रूप से चल रहा है। मैं आत्मतोष का अनुभव कर रहा हूं कि हमारे धर्मसंघ के अनेक साधु और साध्वियां इस कार्य की परिसम्पन्नता के लिए कृतसंकल्प हैं।

प्रस्तुत आगम के संपादन में परम श्रद्धेय गुरुदेव तुलसी का महान् अनुग्रह रहा है। परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने अनुवाद, विवेचन आदि कार्य में अपना पुनीत मार्गदर्शन और अमूल्य समय नियोजन किया है। परम उपकारी गुरुद्वय के प्रति पुन:-पुन: श्रद्धा प्रणति। आचार्य महाप्रज्ञजी के महाप्रयाण के बाद उनकी भूमिका निर्वहन करने का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रस्तुत आगम के सुसम्पादन में जिनका संविभाग रहा है, वह संक्षेप में इस प्रकार है—

संपादक और विवेचक : साध्वी शुभ्रयशा

सहयोगी : मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभा

: साध्वी श्रुतयशा

: साध्वी मुदितयशा

संविभाग हमारा धर्म है। जिन-जिन ने इस गुरुतर प्रवृत्ति में उन्मुक्तभाव से अपना संविभाग समर्पित किया है, उन सबके प्रति मैं मंगलकामना करता हूं कि उनका भविष्य इस महान् कार्य का भविष्य बने।

आचार्य महाश्रमण

♦

प्रकाशकीय

प्रकाशकीय

सानुवाद आगम ग्रन्थों के प्रकाशन की महत्त्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत निम्‍न प्रकाशित आगम विद्वानों द्वारा समादृत हो चुके हैं।

१. दसवेआलियं

२. सूयगडो (भाग-1,2)

३. उत्तरज्झयणाणि

४. ठाणं

५. समवाओ

६. अणुओगदाराइं

७. नंदी

८. णायाधम्मकहाओ

९. उवासगदसाओ

१०. निसीहज्झयणं

११. कप्पो

१२. दसाओ

इसी श्रृंखला में छेदसूत्रों के अन्तर्गत 'ववहारो' का प्रस्तुत प्रकाशन पाठकों के हाथों में पहुंच रहा है।

मूल, संशोधित पाठ, संस्कृत छाया और हिन्दी अनुवाद के साथ-साथ प्रत्येक उद्देशक में विषय-प्रवेश की दृष्टि से आमुख और विस्तृत टिप्पणों से समलंकृत 'ववहारो' का यह प्रकाशन आगम-प्रकाशन के क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त करेगा—ऐसा कहा जा सकता है।

प्रस्तुत आगम में दस उद्देशक हैं। अन्त में दिए गए परिशिष्ट नि:संदेह पाठक की ज्ञानवृद्धि में उपयोगी सिद्ध होंगे। इससे पूर्व सानुवाद आगम प्रकाशन की योजना के अन्तर्गत आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा संस्कृत भाषा में निर्मित आचारांगभाष्यम् सन् 1994 में प्रकाशित हो चुका है। इसके बाद भगवई (विआहपण्णत्ती) खण्ड 1,2,3,4 मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, भाष्य तथा विविध परिशिष्टों के साथ प्रकाशित हुए। वाचनाप्रमुख गुरुदेव तुलसी के तत्त्वावधान में आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा संपादित सभी आगम ग्रंथ विद्वानों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसित हुए हैं।

आचार्य महाप्रज्ञ द्वारा प्रारब्ध और आचार्य महाश्रमण द्वारा सम्पादित इस आगम के प्रस्तुतीकरण में साध्वी शुभ्रयशाजी का मुख्य श्रम लगा है। सहयोग के रूप में मुख्यनियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी, साध्वी श्रुतयशा और साध्वी मुदितयशाजी का भी अच्छा योगदान रहा है।

प्रस्तुत प्रकाशन को पाठकों के सम्मुख रखते हुए जो प्रसन्नता हो रही है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। विश्‍वास है, यह प्रकाशन अनुसंधित्सु एवं जिज्ञासु विद्वानों के लिए अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगा

जैन विश्‍व भारती, लाडनूंधरमचंद लुंकड़

♦

सम्पादकीय

सम्पादकीय

जैन वाङ्मय में आगम साहित्य का गरिमापूर्ण स्थान है। साध्वाचार का पुष्ट आधार आगमों को माना जाता है। जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ सम्प्रदाय में बत्तीस आगम प्रमाणभूत माने गए हैं। उनमें भी ग्यारह अंगों को स्वत:प्रमाण होने का गौरव प्राप्त है। साधु-साध्वी समुदाय में आगम के स्वाध्याय को महत्त्व प्रदान किया जाता है।

प्राचीन काल में आगमज्ञान कण्ठाधारित और मस्तिष्काधारित रहता था। समय का चक्र आगे बढ़ा, वह हस्तलेखनाधारित बन गया और वर्तमान में वह मुद्रणाधारित भी बन चुका है। प्रकाशित ग्रन्थों का स्वाध्याय में बहुत उपयोग हो रहा है।

मूल पाठ का स्वाध्याय अच्छा है परन्तु उसका अर्थबोध और व्याख्याबोध हो जाए तो बहुत अधिक लाभ हो सकता है। संभवत: इसी आधार पर हिन्दी आदि अनेक भाषाओं में आगमों का अनुवाद किया गया है और उन पर भाष्य, टीका, टिप्पण आदि का निर्माण किया गया है।

जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ सम्प्रदाय के नवमाधिशास्ता परमपूज्य गुरुदेव श्री तुलसी के नेतृत्व और वाचनाप्रमुखत्व में वि.सं. 2012 में जैन आगमों के सम्पादन, संशोधन, अनुवादन, टिप्पणलेखन आदि का कार्य प्रारम्भ हुआ। आचार्य महाप्रज्ञजी (तत्कालीन मुनि नथमलजी, टमकोर) इस कार्य के मुख्य संवाहक बने। अब तक बत्तीस आगमों का मूलपाठ प्रकाशित हो चुका है। दसवेआलियं, उत्तरज्झयणाणि, अणुओगदाराइं, नंदी, सूयगडो, ठाणं, समवाओ, णायाधम्मकहाओ, उवासगदसाओ, निसीहज्झयणं, कप्पो, दसाओ—ये बारह आगम मूलपाठ, हिन्दी अनुवाद और टिप्पण आदि सहित प्रकाशित हो चुके हैं। 'आयारो' पर आचार्य महाप्रज्ञजी द्वारा संस्कृत भाषा में प्रणीत भाष्य हिन्दी और अंग्रेजी अनुवाद सहित प्रकाशित हो चुका है। भगवई (विआहपण्णत्ती) के चार खण्ड भी मूलपाठ, अनुवाद, संस्कृत छाया और हिन्दी भाष्य सहित प्रकाशित हो चुके हैं।

अब 'ववहारो' प्रस्तुत किया जा रहा है। इसमें मूलपाठ, संस्कृत छाया, हिन्दी अनुवाद, व्याख्यात्मक टिप्पण एवं परिशिष्ट हैं।

परमपूज्य गुरुदेव श्री तुलसी का वरदहस्त वाचनाप्रमुखत्व के रूप में प्राप्त है। परमपूज्य गुरुदेव आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के सान्निध्य, निर्देशन और प्रधान-सम्पादकत्व में प्रस्तुत आगम का कार्य गतिमान हुआ। बाद में आचार्य महाप्रज्ञजी द्वारा किया जाने वाला कार्य मैंने संभाला। ऐसे ग्रन्थ के संशोधन आदि का कार्य करने का अवसर मिलना भी अपने आपमें विशिष्ट बात है।

प्रस्तुत आगम के अनुवाद, संस्कृतछाया-लेखन, टिप्पणलेखन, भूमिकालेखन आदि में हमारी विदुषी शिष्या डॉ. साध्वी शुभ्रयशाजी का मुख्य श्रम लगा है। उनकी प्रतिभा का अच्छा उपयोग हुआ है। इस कार्य में हमारी तीन अन्य शिष्याएं—मुख्य नियोजिका साध्वी विश्रुतविभाजी, डॉ. साध्वी श्रुतयशाजी एवं डॉ. साध्वी मुदितयशाजी का भी सहकार रहा है। 'ववहारो' के सम्पादन की सम्पन्नता के अवसर पर मैं अपने महान गुरुद्वय परमपूज्य गुरुदेव श्री तुलसी और परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी का स्मरण करता हूं।

आचार्य महाश्रमण

♦

भूमिका

भूमिका

जैन साहित्य का प्राचीनतम भाग आगम है। आगम का अर्थ है—आप्त का वचन।१ आप्तपुरुष राग-द्वेष से उपरत होते हैं। वे यथार्थ के ज्ञाता तथा प्रज्ञापक होते हैं। इसलिए उनकी वाणी को आगम कहा गया है। आगमों का प्राचीनतम वर्गीकरण समवाओ में मिलता है। वहां आगम के दो भेद किए गए हैं—1. द्वादशांग गणिपिटक और 2. चतुर्दशपूर्व।२ दूसरा वर्गीकरण अनुयोगद्वार में है। आर्यरक्षित ने सम्पूर्ण आगम साहित्य को चार अनुयोगों में विभक्त किया, वे इस प्रकार हैं—1. चरणकरणानुयोग 2. धर्मकथानुयोग 3. गणितानुयोग 4. द्रव्यानुयोग।३ तीसरा वर्गीकरण नंदी का है। नंदी में सूत्रकार ने अंगप्रविष्ट और अंगबाह्य ये दो भेद करके अंगबाह्य के आवश्यक और आवश्यक व्यतिरिक्त ये दो भेद और किए हैं। वहां कालिक और उत्कालिक का भेद भी प्रज्ञप्त है।४ यद्यपि ठाणं में भी अंगप्रविष्ट और अंगबाह्य का उल्लेख है लेकिन वहां अंगबाह्य का संक्षिप्त प्रज्ञापन है।५ अंगबाह्य ग्रंथों की सबसे बड़ी तालिका नंदी में उपलब्ध होती है।६ वर्तमान में जो वर्गीकरण प्राप्त होता है, वह इस प्रकार है—1. अंग 2. उपांग 3. मूल 4. छेद। यह सबसे अर्वाचीन वर्गीकरण है। प्रभावक-चरित में इसका संकेत प्राप्त होता है।७

1. आवचू. भा. 1, पृ. 28—आगमो णाम अत्तवयणं।

2. सम., प्र. सम., सू. 88

3. दअचू. पृ. 2, आवनि गा. 478

4. नंदी, सू. 74-76,80

5. ठाणं 2/104-106

6. नंदी, सू. 74-79

7. द्रष्टव्य—अणु. भूमिका पृ. 10

वर्तमान वर्गीकरण के अनुसार दसाओ, कप्पो, ववहारो और निसीहज्झयणं—ये चारों छेद सूत्र हैं। नंदी में अंगबाह्य कालिक ग्रंथों की सूची है। वहां इन चारों का एक क्रम में उल्लेख है। चतुर्विध अनुयोग की दृष्टि से इन चारों का समावेश चरणकरणानुयोग में किया गया है। ओघनिर्युक्ति-भाष्य में उल्लेख आता है—ये चारों ही अनुयोग अपने-अपने विषय में सर्वशक्तिसंपन्न हैं तथापि चरणकरणानुयोग इन सबमें महर्द्धिक है क्योंकि शेष तीनों अनुयोग भी चारित्र की प्रतिपत्ति एवं सुरक्षा के हेतु बनते हैं।८

8. ओभा. गा. 6,7

सविसयबलवत्तं पुण, जुज्जइ तहवि अ महिड्ढिअं चरणं।

चारित्तरक्खणट्ठा, जेणिअरे तिन्नि अणुओगा।।

चरणपडिवत्तिहेउं, धम्मकहा कालदिक्खमाईआ।

दविए दंसणसुद्धी, दंसणसुद्धस्स चरणं तु।।

'छेदसूत्र' नामकरण

'छेद' शब्द 'छिद्' धातु के साथ घञ् प्रत्यय के योग से निष्पन्न हुआ है। इसका अर्थ है—काटना, गिराना, तोड़ना, खंड-खंड करना, निराकरण करना, छिन्न-भिन्न करना इत्यादि।९

9. आप्टे (संस्कृत अंग्रेजी कोश)

दिगम्बर परम्परा का एक ग्रंथ है—छेदपिंड। वहां प्रायश्‍चित्त के आठ पर्यायवाची नाम निर्दिष्ट हैं। उनमें एक नाम है—छेद।१०

10. छेद. गा. 3

पायच्छित्तं छेदो, मलहरणं पावणासणं सोही।

पुण्ण पवित्तं पावणामिदि पायछित्तनामाइं।।

प्राचीन आगमों में'छेदसूत्र' नाम का कोई उल्लेख प्राप्त नहीं होता है। इसका सबसे प्राचीन उल्लेख आवश्यक निर्युक्ति में प्राप्त होता है। निर्युक्तिकार ने लिखा है—'महाकल्पसूत्र और सभी छेदसूत्र कालिक सूत्र हैं। इनका समावेश चरणकरणानुयोग में होता है।'११ बाद में विशेषावश्यकभाष्य,१२ निशीथभाष्य,१३ व्यवहारभाष्य१४ में भी इस शब्द का प्रयोग हुआ है।

11. आवनि. गा. 777

जं च महाकप्पसुयं, जाणि अ सेसाणि छेअसुत्ताणि।

चरणकरणाणुओगो त्ति, कालियत्थे उवगयाणि।।

12. विभा. गा. 2777

13. निभा. गा. 6190

14. व्यभा. गा. 1829

छेदसूत्र मूलत: प्रायश्‍चित्तसूत्र हैं। व्यवहारभाष्य में आलोचना, व्यवहार और शोधि को प्रायश्‍चित्त का पर्याय माना गया है।१ प्रायश्‍चित्त के द्वारा चित्त की विशोधि होती है।२ इस दृष्टि से विचार करें तो छेदसूत्रों को आलोचनासूत्र, प्रायश्‍चित्तसूत्र अथवा विशोधिसूत्र भी कहा जा सकता है। छेदसूत्रों के लिए 'पदविभाग सामाचारी' शब्द का भी उल्लेख मिलता है।३ यहां प्रश्‍न होता है कि फिर इन सूत्रों को'छेदसूत्र' की संज्ञा क्यों दी गयी?

1. व्यभा. गा. 1064

ववहारो आलोयण, सोही पच्छित्तमेव एगट्ठा।

2. वही, गा. 35

पावं छिंदति जम्हा, पायच्छित्तं तु भण्णते तेण।

पाएण वा वि चित्तं, विसोहए तेण पच्छित्तं।।

3. (क) आवनि. गा. 665

(ख) आवहावृ. पृ. 172

सामायारी तिविहा ओहे दसहा पयविभागे।।

...पदविभागसामाचारी छेदसूत्राणि।.....

...पदविभागसामाचार्य्यपि छेदसूत्रलक्षणान्नवमपूर्वादेव निर्यूढा।

विद्वानों ने 'छेदसूत्र' नाम की अन्वर्थता के संदर्भ में अनेक दृष्टियों से विमर्श किया है। वह संक्षेप में इस प्रकार है—

१. चारित्र के पांच प्रकार हैं। वर्तमान में सामायिक-चारित्र इत्वरिक—सीमित काल वाला होता है। छेदोपस्थापनीय-चारित्र जीवन पर्यन्त अनुपालनीय होता है। प्रायश्‍चित्त का संबंध छेदोपस्थापनीय-चारित्र से है। इस दृष्टि से प्रायश्‍चित्त सूत्रों को छेदसूत्र की संज्ञा दे दी गयी, ऐसी संभावना है।

२. दसाओ, कप्पो, ववहारो और निसीहज्झयणं—ये चारों नौवें पूर्व से उद्धृत हैं। पूर्वों से छिन्न—पृथक् किए जाने से इस वर्गीकरण के आगमों का नाम छेदसूत्र हो गया।

३. प्रायश्‍चित्त के दस प्रकारों में मूल, अनवस्थाप्य और पारांचित—इन तीनों में प्रायश्‍चित्त-प्राप्त मुनि को नई दीक्षा आती है। साधु की वर्तमान अवस्था में प्राप्त होने वाला अंतिम प्रायश्‍चित्त छेद है। आलोचना से छेद पर्यन्त प्रायश्‍चित्त वाले संख्या में भी अधिक होते हैं। फलत: प्रायश्‍चित्तसूत्रों का छेदसूत्र नामकरण हो गया। ऐसा प्रतीत होता है।

४. आवश्यक निर्युक्ति की वृत्ति में छेद और पदविभाग—इन दोनों को समानार्थक माना गया है। वहां प्रायश्‍चित्तसूत्रों के लिए पहले पदविभाग सामाचारी शब्द के प्रयोग का भी उल्लेख है। इससे यह अनुमान किया जा सकता है कि 'छेद' शब्द पदविभाग सामाचारी के अर्थ में प्रयुक्त है। उल्लेखनीय है कि छेदसूत्रों का परस्पर कोई संबंध नहीं है। ये सभी स्वतंत्र हैं। इनकी व्याख्या विभागदृष्टि-छेददृष्टि से की गयी है। इसलिए पदविभाग सामाचारी के सूत्रों को छेदसूत्र की संज्ञा दी गई है।

५. आगम काल में छेदश्रुत को उत्तमश्रुत कहा जाता था। भाष्यकार ने भी 'छेयसुयमुत्तमसुयं' कहकर इसकी पुष्टि की है। 'छेदसूत्र' उत्तमश्रुत क्यों? चूर्णिकार ने इस प्रश्‍न पर विमर्श करते हुए लिखा है—छेदश्रुत (छेदसूत्रों) में प्रायश्‍चित्तविधि का प्रज्ञापन है। उससे चारित्र की विशुद्धि होती है, इसलिए यह उत्तमश्रुत है।४ उत्तमश्रुत शब्द पर विचार करते समय एक कल्पना यह भी होती है कि कहीं यह 'छेकश्रुत' तो नहीं है? छेकश्रुत अर्थात् कल्याणश्रुत अथवा उत्तमश्रुत। दशाश्रुतस्कन्ध को छेदश्रुत का मुख्य ग्रंथ माना गया है।५ वह प्रायश्‍चित्तसूत्र नहीं होकर आचार-सूत्र है। इसीलिए उसे चरणकरणानुयोग के विभाग में सम्मिलित किया गया है। इससे छेयसुत्त का छेकसूत्र होना अस्वाभाविक नहीं लगता। दसवेआलियं में'जं छेयं तं समायरे' पद प्राप्त है।६ इससे भी 'छेय' शब्द के छेक होने की पुष्टि होती है।

4. निभा. गा. 6184 की चूर्णि पृ. 253

छेयसुयमुत्तमसुयं........।

छेदसुयं कम्हा उत्तमसुयं? भण्णति—जम्हा एत्थ सपायच्छित्तो

विधि भण्णति, जम्हा य तेण चरणविसुद्धी करेति, तम्हा तं उत्तमसुतं।

5. दशाचू. प. 2

दसाओ......इमं पुण च्छेयसुत्तप्पमुहभूतं।

6. दसवे. 4/11

जिससे नियमों के अनुपालन में व्यवधान उत्पन्न न हो तथा निर्मलता की वृद्धि हो, उसे छेद कहते हैं। पंचवस्तु की हरिभद्र कृत टीका में प्राप्त इस उल्लेख के आधार पर भी यह संभावना की जा सकती है कि प्रायश्‍चित्त-प्रज्ञापक सूत्र ही वस्तुत: निर्मलता और पवित्रता का पथ प्रशस्त करते हैं, अत: वे ही छेदसूत्र हैं। 'छेद' नाम की सार्थकता इसी में निहित है।७

7. जैसिको. भा. 2 पृ. 306

बज्झाणुट्ठाणेणं जेण, ण बाहिज्जए तयं णियमा।

संभवइ य परिसुद्धं, सो पुण धम्मम्मि छेउ त्ति।।

छेदसूत्र : कर्तृत्व और काल

आगमों की रचनाशैली के दो प्रकार रहे हैं—1. कृत और 2. निर्यूढ़। अर्हत् अर्थ का प्ररूपण करते हैं और गणधर उसे सूत्र रूप में गुंफित करते हैं।१ समय-समय पर स्थविरों ने भी आगमग्रन्थों की रचना की हैं। जिनकी स्वतंत्र रूप से रचना की जाती, वे कृत कहलाते, जैसे—द्वादशांगी गणधरों द्वारा कृत है। उपांग भिन्न-भिन्न स्थविरों द्वारा कृत हैं।

1. आवनि गा. 92

अत्थं भासति अरहा, सुत्तं गंथंति गणधरा निउणं।

जिन आगमग्रंथों को पूर्वों आदि से निर्यूहण करके तैयार किया जाता, वे निर्यूढ़ कहलाते, जैसे—दसवेआलियं का निर्यूहण आचार्य शय्यंभव ने किया, छेदसूत्रों का निर्यूहण भद्रबाहुस्वामी ने किया इत्यादि। छेदसूत्र पूर्वों से निर्यूढ़ हैं, इसलिए इनका आगम साहित्य में महत्त्वपूर्ण स्थान है।

दशाश्रुतस्कन्धनिर्युक्ति के अनुसार दसाओ, कप्पो और ववहारो—इन तीनों के निर्यूहणकर्ता अंतिम श्रुतकेवली भद्रबाहु स्वामी हैं।२ दशाश्रुतस्कन्ध की चूर्णि में उल्लेख आता है कि 'दसाओ, कप्पो और ववहारो'—ये तीनों आगम प्रत्याख्यानपूर्व से निर्यूढ़ हैं।३

2. दशानि. गा. 1

वंदामि भद्दबाहुं, पाईणं चरिमसयलसुयनाणिं।

सुत्तस्स कारगमिसिं, दसासु कप्पे य ववहारे।।

3. दशाचू. प. 5

.....भद्दबाहुस्स ओसप्पिणीए पुरिसाणं आयुबलपरिहाणिं जाणिऊण चिंता समुप्पन्ना। पुव्वगते वोच्छिन्ने मा साहू विसोधिं ण याणिस्संतित्ति काउं अंतो दसाकप्पववहारा निज्जूढा पच्चक्खाणपुव्वातो।

पञ्चकल्पभाष्य में भी भद्रबाहु को ही उक्त तीनों आगमों का निर्यूहक माना गया है जबकि पञ्चकल्प की चूर्णि में उक्त तीनों छेदसूत्रों की भांति आचारप्रकल्प (निसीहज्झयणं) के निर्यूहण-कर्ता के रूप में भी भद्रबाहु का उल्लेख है।४ यहां प्रश्‍न होता है कि भाष्य और निर्युक्ति से भिन्न चूर्णि के उल्लेख का आधार क्या है? इस प्रश्‍न के समाधान में यह संभावना की जा सकती है कि निर्युक्तिकार और भाष्यकार को 'कल्प' शब्द से बृहत्कल्प और आचारप्रकल्प—इन दोनों का ग्रहण अभिप्रेत रहा हो। निशीथभाष्य में'कल्प' शब्द के द्वारा दशाश्रुतस्कन्ध, बृहत्कल्प और व्यवहार—इन तीनों का ग्रहण किया गया है। छन्द रचना की दृष्टि से यह भी संभव है कि रचनाकार ने कल्प और प्रकल्प दोनों को एक ही शब्द (कल्प) के द्वारा सूचित किया है। यहां उल्लेखनीय है कि आचारप्रकल्प के निर्यूहण के विषय में विद्वानों में मतैक्य नहीं है।

4. पंकभा. गा. 1 एवं उसकी चूर्णि।

'अणुओगदाराइं' में आगम के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. सूत्रागम 2. अर्थागम और 3. तदुभयागम अथवा 1. आत्मागम 2. अनंतरागम और 3. परंपरागम।५ उत्तरवर्ती आचार्यों ने अर्थागम और सूत्रागम के मूलस्रोत, अनन्तर उपलब्धि और परम्पर उपलब्धि के संदर्भ में विचार किया है। अर्थागम की दृष्टि से अन्य आगमों की भांति छेदसूत्रों के भी मूलस्रोत तीर्थंकर और सूत्रागम की दृष्टि से मूलस्रोत गणधर हैं। इन ग्रंथों का निर्यूहण करने से वर्तमान स्वरूप के निर्माता अंतिम श्रुतकेवली आचार्य भद्रबाहु हैं। भद्रबाहु का समय विक्रम पूर्व चौथी शताब्दी (वीर निर्वाण की दूसरी शताब्दी) माना गया है। यहां उल्लेखनीय है कि छेदसूत्रों का निर्यूहण करने वाले श्रुतकेवली भद्रबाहु निर्युक्तिकार भद्रबाहु से भिन्न हैं। मुनि पुण्यविजयजी ने इस विषय में विस्तार से विवेचन किया है।६ डॉ. जेकोबी एवं शुब्रिंग के अनुसार छेदसूत्रों का समय ई. पू. चौथी शताब्दी का अन्त एवं तीसरी शताब्दी का प्रारम्भ है। इनके रचयिता आचार्य भद्रबाहु हैं।७

5. अणु. सू. 550,551

6. बृभा. भा. 6 प्रस्ता. पृ. 22-41

7. जैसाबृइ. भा. 1 प्रस्ता. पृ. 53,54

छेदसूत्रों का निर्यूहण क्यों?

छेदसूत्रों का निर्यूहण क्यों किया गया? यह एक महत्त्वपूर्ण प्रश्‍न है। दशाश्रुतस्कन्ध की चूर्णि में इसका समाधान प्राप्त होता है। चूर्णिकार ने लिखा है—अवसर्पिणी काल में श्रमणों की आयु और शक्ति क्षीण होती चली जाएगी। उस समय पूर्वों की ज्ञानराशि विच्छिन्न हो जाएगी। शरीर के वर्ण आदि पर्यवों की अनन्तगुण हानि होने से श्रमणों की ग्रहणशक्ति और धारणाशक्ति ह्रासोन्मुख हो जाएगी। बल, धृति, उत्साह, सत्त्व और संहनन इन सबकी हानि होगी। सूत्रार्थ की व्यवच्छित्ति न हो, इस उद्देश्य से परानुकंपी भगवान भद्रबाहु ने शिष्यों पर अनुग्रह करके छेदसूत्रों का निर्यूहण किया। उन्होंने आहार, उपधि, प्रशंसा और कीर्ति के प्रयोजन से निर्यूहण नहीं किया।१ भाष्य साहित्य में निर्यूहण के प्रयोजन का विस्तार से निरूपण है। व्यवहारभाष्य में उल्लेख है—'नौवां पूर्व सागर की भांति विशाल है। उसकी निरन्तर स्मृति तभी संभव है, जब उसका बार-बार परावर्तन किया जाए। परावर्तन के अभाव में वह ज्ञान विस्मृत हो जाता है।२ भद्रबाहु ने धृति, श्रद्धा आदि की क्षीणता देखी तो चारित्र की विशुद्धि एवं सुरक्षा के लिए उन्होंने दसाओ, कप्पो और ववहारो का निर्यूहण किया।३

1. दशानि. गा. 6 की चूर्णि

ओसप्पिणी समणाणं परिहायंताण आयुबलेसु होहिंतुवग्गहकरा पुव्वगतम्मि पहीणम्मि ओसप्पिणीए अणंतेहिं वण्णादिपज्जवेहिं परिहायमाणीए समणाणं ओग्गहधारणा परिहायंति बलधिति- विरिउच्छाहसत्तसंघयणं च। सरीरबलविरियस्स अभावा पढिउं सद्धा नत्थि संघयणाभावा उच्छाहो न भवति, अतो तेण भगवता पराणुकंपएण....मा वोच्छिज्जिस्संति एते सुत्तत्थपदा अतो अणुग्गहत्थं, ण आहारुवधिसेज्जादिकित्तिसद्दनिमित्तं वा निज्जूढा।

2. व्यभा. गा. 1738

सागरसरिसं नवमं अतिसयनयभंगगुविलता।

3. पंकभा. गा. 26-29

निर्यूहण का दूसरा प्रयोजन बताते हुए भाष्यकार कहते हैं—'चरणकरणानुयोग का व्यवच्छेद होने का अर्थ है—चारित्र का व्यवच्छेद। अत: चरणकरणानुयोग की अव्यवच्छित्ति एवं चारित्र की सुरक्षा के उद्देश्य से भद्रबाहु ने इन ग्रंथों का निर्यूहण किया। भाष्यकार ने प्रसंगवश दृष्टान्त के द्वारा निर्यूहण के प्रयोजन को प्रस्तुति दी है।।४

4. वही, गा. 42

जिस प्रकार सुगंधित फूलों से युक्त कल्पवृक्ष पर चढ़कर फूल पाने की इच्छा तो अनेक लोग रखते हैं पर वे सभी वृक्ष पर आरोहण करने में समर्थ नहीं होते। उन व्यक्तियों पर अनुकम्पा करके कोई शक्तिशाली व्यक्ति उस वृक्ष पर चढ़ता है और अक्षम लोगों में वे फूल वितरित कर देता है। उसी प्रकार भद्रबाहु स्वामी ने चतुर्दशपूर्व रूपी कल्पवृक्ष पर आरोहण किया और दूसरों पर अनुकम्पा कर छेदग्रंथों का निर्यूहण किया।५

5. वही, गा. 43-46

छेदसूत्रों की संख्या एवं महत्ता

छेदसूत्र संख्या में कितने हैं? इस संदर्भ में भिन्न-भिन्न मन्तव्य प्राप्त होते हैं। आवश्यक-निर्युक्ति में छेद सूत्रों के साथ महाकल्प का उल्लेख है।६ जीतकल्प की चूर्णि में कल्प, व्यवहार, कल्पिकाकल्पिक, क्षुल्लकल्प, महाकल्प, निशीथ और आदि शब्द से दशाश्रुतस्कन्ध—इनका छेदसूत्र के रूप में उल्लेख है।७ सामाचारी शतक में छह छेदसूत्रों का उल्लेख है—1. दशाश्रुतस्कन्ध 2. व्यवहार 3. बृहकल्प 4. निशीथ 5. महानिशीथ और 6. जीतकल्प।८

6. आवनि. गा. 777

7. जीचू. पृ. 1

कप्प-ववहार-कप्पियाकप्पिय-चुल्लकप्प-महाकप्पसुय,

निसीहाइएसु छेदसुत्तेसु अइवित्थरेण पच्छित्तं भणियं।

8. सामा. (आगम अधिकार)

इन छह ग्रंथों में से पांच का नंदी में कालिक सूत्रों के अंतर्गत उल्लेख किया गया है।९ जीतकल्प जिनभद्रगणी क्षमाश्रमण की रचना है। इसका प्रणयन नन्दी के उत्तरकाल में हुआ। महानिशीथ की मूल प्रति वर्तमान में अनुपलब्ध है। हरिभद्रसूरि ने इसका विक्रम की आठवीं शताब्दी में पुनरुद्धार किया था, इसलिए इसे आगम की कोटि में नहीं रखा जा सकता। इस प्रकार वर्तमान में मौलिक छेदसूत्र चार ही रह जाते हैं।

9. नंदी, सू. 78

से किं तं कालियं? कालियं अणेगविहं पण्णत्तं, तं जहा—

1. उत्तरज्झयणाइं 2. दसाओ 3. कप्पो 4. ववहारो 5. निसीहं 6. महानिसीहं.....।

जैन आगम वाङ्‌मय में छेदसूत्रों का महत्त्वपूर्ण स्थान है। अनुयोग के चार प्रकारों में प्रथम स्थान चरणकरणानुयोग का है। छेद सूत्रों का समावेश चरणकरणानुयोग में है, इसलिए इनका आगम साहित्य में प्रथम स्थान है। इनमें श्रमणों की आचार-संहिता और अतिक्रमण होने पर स्वीकृत की जाने वाली प्रायश्‍चित्त संहिता का प्रज्ञापन है। प्रायश्‍चित्त से विशोधि होती है। प्रायश्‍चित्त प्राप्त करने के बाद व्यक्ति भविष्य में प्रमाद अथवा दोषाचरण से बचने का प्रयास करता है। आगम में प्रायश्‍चित्त के दस प्रकारों का उल्लेख है।१० ज्ञातव्य है कि जब तक चतुर्दशपूर्वी थे, जब तक प्रथम संहनन था, प्रायश्‍चित्त के दसों ही प्रकार प्रचलित थे। स्थूलभद्र स्वामी के साथ ही पूर्वों का तथा अंतिम दोनों प्रकार के प्रायश्‍चित्त का विच्छेद हो गया। वर्तमान में आठ प्रायश्‍चित्त ही प्रचलित हैं, जो तीर्थ पर्यन्त रहेंगे।११ भाष्यकार का मन्तव्य है कि प्रायश्‍चित्त न हो तो चारित्र की विशुद्धि नहीं रह पाती।१ इसलिए जितना महत्त्व चारित्र का है, उतना ही महत्त्व प्रायश्‍चित्त का है। छेदसूत्र प्रायश्‍चित्तविधि के संवाहक सूत्र हैं, अत: उनका महत्त्व स्वत: सिद्ध है। तत्त्वार्थवार्तिक में प्रायश्‍चित्त की निष्पत्ति को आठ रूपों में प्रस्तुत किया गया है।२

10. ठाणं 10/73

11. निभा. गा. 6680

१. निभा. गा. ६६७८

२. तवा. ९/२२

भाष्य साहित्य में सूत्र और अर्थ की बलवत्ता के विषय में विवेचन है। वहां प्रश्‍न किया गया—सूत्र और अर्थ में बलवान कौन? भाष्यकार कहते हैं—सूत्र से अर्थ बलवान होता है। पूर्वगत में सभी सूत्र एवं अर्थों का विविध प्रकार से विवेचन है। अत: पूर्वगत सबसे बलवान है। छेदसूत्र और उसके अर्थों से चारित्र के अतिचारों की विशुद्धि होती है। अत: पूर्वगत के बाद शेष सभी अर्थों से छेदसूत्रों का अर्थ बलवान है।३

3. व्यभा. गा. 1829

जम्हा हु होति सोधी, छेदसुयत्थेण खलितचरणस्स।

तम्हा छेदसुयत्थो, बलवं मोत्तूण पुव्वगतं।।

छेदसूत्रों की महत्ता इस तथ्य से भी जानी जा सकती है कि एक गच्छ के संचालन का अधिकारी वही हो सकता है, जो गीतार्थ है। गीत और अर्थ—इन दो शब्दों से निष्पन्न 'गीतार्थ' का अर्थ है—छेदसूत्रों का ज्ञाता।४ 'गीतार्थ' वह होता है जो छेदसूत्रों का ज्ञाता है। भाष्य-साहित्य में विहार के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. गीतार्थ का विहार 2. गीतार्थनिश्रित का विहार। इसका तात्पर्य है—एक अगीतार्थ मुनि स्वतंत्र विहरण का अधिकारी नहीं होता। वह गीतार्थ की निश्रा में ही विहार कर सकता है।५ गीतार्थ के तीन प्रकार हैं—

4. बृभा. गा. 689 एवं उसकी वृ.पृ. 207

.....गीतं मुणितं वैकार्थम्। ततश्‍च विदित: मुणित: परिज्ञातोऽर्थ:

छेदसूत्रस्य येन तं विदितार्थं खलु वदन्ति गीतार्थम्।

5. वही, गा. 688

गीयत्थो य विहारो, बीओ गीयत्थनिस्सिओ भणिओ।

इत्तो तइयविहारो, नाणुन्नाओ जिणवरेहिं।।

१. जघन्य गीतार्थ—आचारप्रकल्प का धारक।

२. मध्यम गीतार्थ—दशा, कल्प और व्यवहार का धारक।

३. उत्कृष्ट गीतार्थ—चतुर्दशपूर्वी।

उक्त तीनों प्रकार के गीतार्थ की निश्रा में सबालवृद्ध गच्छ विहरण करता है।६ गच्छ संचालक के लिए जैसा कि ऊपर कहा गया गीतार्थ (छेदसूत्रों का ज्ञाता) होना अत्यन्त आवश्यक है। एक गीतार्थ कालज्ञ और उपायज्ञ होता है। वह उत्सर्ग-अपवाद आदि विधियों को जानता है। वह जानता है कि किस कार्य में अधिक लाभ की संभावना है? किस कार्य के पीछे कर्ता का प्रयोजन क्या है? ग्लानत्व आदि आगाढ़ कारणों में प्रतिसेवना की औचित्य-सीमा क्या है? वह परिणामक को तथा उसकी धृति, शक्ति आदि को जानता है। वह एषणीय द्रव्यों की ग्रहण संबंधी यतनाविधि को जानता है। कार्य और अकार्य की निष्पत्ति को जानता है तथा इनके प्रतिपक्ष को भी जानता है।७ इसलिए आचार्य आदि प्रधान पुरुषों के लिए गीतार्थ होना जरूरी माना गया है। यही कारण है कि प्राचीन आचार्यों ने पूर्वगत के बाद छेदसूत्रों के अर्थ को ही सबसे अधिक महत्त्व प्रदान किया है।

6. वही, गा. 693 एवं उसकी वृ. पृ. 208

आयारपकप्पधरा, चउदसपुव्वी अ जे अ तम्मज्झा।

तन्नीसाए विहारो, सबालवुड्ढस्स गच्छस्स।।

आचारप्रकल्पधरा: निशीथाध्ययनधारिणो जघन्या गीतार्था:, चतुर्दशपूर्विण: पुनरुत्कृष्टा:, तन्मध्यवर्तिन: कल्प-व्यवहार- दशाश्रुतस्कन्धधरादयो मध्यमा:। तेषां....निश्रया सबाल- वृद्धस्यापि गच्छस्य विहारो भवति, न पुनरगीतार्थस्य स्वच्छन्दमेकाकिविहार: कर्तुं युक्त:।

7. वही, गा. 951 एवं उसकी वृ.पृ. 300

छेदसूत्रों की वाचना : अर्ह-अनर्ह

छेदसूत्रों में श्रमणों के आचारविषयक विधि-निषेध का प्रज्ञापन है। छेदसूत्रों को रहस्यसूत्र भी कहा जाता है।८ रहस्य को जानना जितना कठिन है, उससे भी ज्यादा कठिन है उसे पचाना। इसलिए छेदसूत्रों की वाचना उसी को दी जाती है, जो योग्य है। भाष्य-ग्रंथों में छेदसूत्रों के अध्ययन की योग्यता पर विमर्श किया गया है। भाष्यकार के अनुसार तेरह प्रकार के व्यक्तियों को छेदसूत्रों की वाचना नहीं देनी चाहिए।९

8. (क) निभा. गा. 6227 की चूर्णि—'पवयणरहस्सं अववादपदं सव्वं वा छेदसुत्तं।

(ख) बृभा. गा. 6490 एवं उसकी वृ.पृ. 1706

9. वही, गा. 762,763

तिंतिणिए चलचित्ते, गाणंगणिए अ दुब्बलचरित्ते।

आयरियपरिभासी, वामावट्टे य पिसुणे य।।

आदीअदिट्ठभावे, अकडसमायारी तरुणधम्मे य।

गव्विय-पइण्ण-निण्हइ, छेअसुए वज्जए अत्थं।।

१. तिंतिणिक—तिंबुरुक वृक्ष की लकड़ी को जब प्रज्ज्वलित किया जाता है तो वह तड् तड् की आवाज करती है। इसी प्रकार गुरु के द्वारा उपालम्भ दिए जाने पर जो उसे सहन नहीं कर पाता और अपलाप शुरू कर देता है, वह तिंतिणिक कहलाता है। भाष्यकार ने आहारविषयक, उपकरणविषयक और वसतिविषयक तिंतिणिक का उल्लेख किया है१।

1. बृभा. गा. 764

२. चंचलचित्त—आगमों का पल्लवग्राही ज्ञान करने वाला। चंचलचित्त वाला यत्र-तत्र के आलापकों को ही ग्रहण करता है।२

2. वही, गा. 765

३. गाणंगणिक—छह माह की अवधि से पूर्व ही एक गण से दूसरे गण में संक्रमण करने वाला।३

3. वही, गा. 768

४. दुर्बलचारित्र—धृति और वीर्य से परिहीन तथा पुष्ट कारण के बिना ही मूलगुण और उत्तरगुण संबंधी अपवादपदों की प्रतिसेवना करने वाला।४

4. वही, गा. 769

५. आचार्य-परिभाषी—आचार्य को बालक, अकुलीन, मंदमेधा, द्रमक, बुद्धिविकल, अल्पलाभलब्धि वाला आदि कहकर उनका परिभव करने वाला।५

5. वही, गा. 772

६. वामावर्त—गुरु की आज्ञा के विपरीत आचरण करने वाला, जैसे—'आओ' कहने पर चले जाना और'जाओ' कहने पर तत्काल पास में आकर बैठ जाना।६

6. वही, गा. 774

७. पिशुन—दूसरों के दोषों का उद्भावन कर प्रीति को समाप्त करने वाला।७

7. वही, गा. 775

८. आदि-अदृष्टभाव—आवश्यक से सूत्रकृतांग पर्यन्त जो अभिधेय है, उसे आदिम-भाव कहा जाता है, उसे न जानने वाला।

९. कृतसामाचारीक—उपसम्पदा और मंडली—इन दोनों प्रकार की सामाचारी को सम्यक्तया जानकर उनका समाचरण न करने वाला।८

8. बृभा. गा. 776,777

१०. तरुणधर्मा—अवधि से पूर्व छेदसूत्रों का अध्ययन करने वाला। उल्लेखनीय है कि निसीहज्झयणं के लिए तीन और अन्य तीनों छेदसूत्रों के लिए पांच वर्ष की संयमपर्याय आवश्यक है। इससे पूर्व इन ग्रंथों के अध्ययन के लिए मुनि तरुणधर्मा होता है

११. गर्वित—थोड़ा सा अध्ययन कर गर्व से अविनीत होने वाला। ऐसे दुर्विनीत को विद्या देने या विनय की महत्ता बताने का अर्थ है—छिन्नकर्ण और छिन्नहस्त को आभरण देना।९

9. वही, गा. 781,782

१२. प्रकीर्णक—छेदसूत्रों के रहस्यपूर्ण अर्थ को सुनकर उसे अपरिणत (अपरिपक्‍व) को बताने वाला। ज्ञातव्य है कि अपरिणत को उन रहस्यों पर प्रतीति नहीं होती। फलत: वह अर्हतों की अपकीर्ति करता है अथवा वह उत्प्रव्रजन कर देता है।१०

10. वही, गा. 784,785

१३. निह्नवी—जिसके पास ज्ञान प्राप्त किया, उसके नाम का निह्नवन-गोपन करने वाला।११

11. वही, गा. 786

उपर्युक्त तिंतिणिक, चपल आदि सभी प्रकार के शिष्य छेदसूत्रों की वाचना के अनर्ह होते हैं। इसलिए आचार्य को कसौटी में उत्तीर्ण उसी शिष्य को छेदसूत्रों के रहस्य बताने चाहिए, जो परिणामक है। अपरिणामक बुद्धि से अपरिपक्‍व होता है। वह उत्सर्गमार्ग को बलवान मानकर चलता है। इसके विपरीत अतिपरिणामक अपवादरुचि वाला होता है। परिणामक वह होता है, जो बुद्धि से परिपक्‍व और यथार्थग्राही होता है। जो द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की सापेक्षता के आधार पर वर्तन करता है। वह जहां उत्सर्ग बलवान होता है, वहां उत्सर्ग-मार्ग का अनुसरण करता है और जहां अपवाद बलवान होता है, वहां अपवाद-पथ का अनुसरण करता है।१२ पंचकल्पभाष्य में भी इसी तथ्य का प्रज्ञापन है।१३

12. वही, गा. 792-797

13. पंकभा. गा. 1223—णाऊणं छेदसुत्तं, परिणामगे होति दायव्वं।

ववहारो एक विमर्श

छेद सूत्रों में 'ववहारो' का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसके महत्त्व का प्रतिपादन करते हुए भाष्यकार ने कहा है—जिसके मुख में लाख जिह्वाएं हैं, वह भी ववहारो का सम्पूर्ण अर्थ विस्तार से बताने में समर्थ नहीं। विद्वानों द्वारा प्रशंसित, गुणों को वृद्धिंगत करने वाला यह उपदेश द्वादशांगी का नवनीत है।१ आचार्य भद्रबाहु ने नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु से इसका निर्यूहण किया। चार अनुयोगों में इसका समावेश चरणकरणानुयोग में है। इसमें पांच व्यवहार का मुख्य रूप से वर्णन होने के कारण इसका नाम व्यवहार रखा गया है। भाष्यकार के अनुसार व्यवहार का मूल अर्थ है—'करण'।२ करण अर्थात् न्याय के साधन। वे पांच हैं—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत। भिक्षु जिससे व्यवहार करता है और जिस व्यवहर्तव्य का प्रयोग करता है, वह भी व्यवहार है।३

1. व्यभा. गा. 4551,4552

2. व्यभा. पी., वृ.प. 2—ववहारो होति करणभूतो उ

3. व्यभा. गा. 3888—जेण य ववहरति मुणी, जंपि य ववहरति सो वि ववहारो।

संस्कृत कोश में व्यवहार शब्द विवाद अर्थ में प्रयुक्त हुआ है।४ मनुस्मृति में व्यवहार शब्द मुकदमे के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है।५ व्यवहार का एक अर्थ है—आलोचना, शुद्धि अथवा प्रायश्‍चित्त।६ वृत्तिकार मलयगिरि ने व्यवहार के तीन एकार्थकों का उल्लेख किया है, जिससे व्यवहार शब्द का अर्थ आचार फलित होता है।७

4. अचि. 2/176

5. मनु. 8/1

6. व्यभा. गा. 1064

7. व्यभा. पी. वृ.प. 51—कल्पो व्यवहार आचारइत्यर्थान्तरम्।

कात्यायन ने व्यवहार शब्द का अर्थ इस प्रकार किया है—वि+अव+हार अर्थात् जो नाना प्रकार से संदेहों का हरण करता है, वह व्यवहार है।८ व्यवहारभाष्य में 'व्यवहार' की परिभाषा करते हुए कहा गया है—

'विविहं वा विहिणा वा, ववणं हरणं च ववहारो' अर्थात् विविध प्रकार से अर्हत् भाषित विधि के अनुसार अतिचार हरण हेतु तप आदि प्रायश्‍चित्त देना व्यवहार है।९

8. कात्यायन (उद्धृत व्यवहार भाष्य)

वि नानार्थेऽव संदेहे, हरणं हार उच्यते।

नानासंदेहहरणाद्, व्यवहार इति स्थिति:।

9. (क) व्यभा. गा. 3

(ख) व्यभा. पी. वृ.प. 4—वपनं तप: प्रभृत्यनुष्ठान विशेषस्य दानं

..हरणमतीचारदोषजातस्य..विविधो विधिना वा हारो व्यवहार:।

भाष्य में व्यवहार के दो अन्य प्रकार भी प्रज्ञप्त हैं—(1) विधि व्यवहार (2) अविधि व्यवहार। ववहारो सूत्र आध्यात्मिक ग्रंथ होने से यहां विधि व्यवहार का प्रकरण है। अविधि व्यवहार मोक्ष मार्ग का विरोधी है।१०

10. व्यभा. गा. 5

व्यवहार शब्द में व्यवहारी एवं व्यवहर्त्तव्य भी अंतर्गर्भित है। जैसे कुंभ कार्य है, कुम्भकार कर्ता है, चाक आदि करण हैं, वैसे ही व्यवहारी है—प्रायश्‍चित्तदाता, व्यवहार है—प्रायश्‍चित्त और व्यवहर्त्तव्य है—प्रायश्‍चित्त लेने वाला।११

11. वही, गा. 2

ववहारी खलु कत्ता, ववहारो होति करणभूतो उ।

ववहरियव्वं कज्जं, कुंभादितियस्स जह सिद्धि।।

भाष्यकार ने ववहारो के निर्यूहण का प्रयोजन बताते हुए कहा है—नौवां पूर्व सागर की भांति विशाल है, उसकी सतत स्मृति के लिए बार-बार परावर्तन की अपेक्षा रहती है। अन्यथा वह विस्मृत हो जाता है।१२ जीतकल्पभाष्य में भी इसी बात की पुष्टि करते हुए कहा है—काल के प्रभाव से बल, वीर्य, बुद्धि आदि की परिहानि होने से पूर्वों का अवगाहन कष्ट साध्य हो जाएगा, उस स्थिति में प्रायश्‍चित्त विधि का व्यवच्छेद न हो—यह सोचकर भद्रबाहु स्वामी ने ववहारो और कप्पो सूत्र का निर्यूहण किया।१३ भाष्यकार के अनुसार इनके अर्थ का ज्ञाता (कप्पो और ववहारो) श्रुतधरों में प्रमाणभूत होता है।१४

12. व्यभा. गा. 1737

13. जीभा. वृ.पृ. 2

14. व्यभा. गा. 4433—

जो सुतमहिज्जति बहुं, सुत्तत्थं च निउणं वियाणाति।

कप्पे ववहारम्मि य, सो उ पमाणं सुतघराणं।।

ववहारो की वाचना के अर्ह कौन?

बृहत्कल्पभाष्य में प्रस्तुत विषय पर विमर्श किया गया है कि जो भिक्षु बहुश्रुत, चिरप्रव्रजित, कल्पिक, अचपल, अवस्थित, मेधावी, अपरिश्रावी और विद्वान् हो, गुरु द्वारा अनुज्ञा प्राप्त हो तथा भावत: परिणामक हो, वह महाभाग शिष्य ववहारो और कप्पो की वाचना के अर्ह होता है।१५

15. बृभा. गा. 400-401

बहुस्सुए चिरपव्वइए, कप्पिए य अचंचले।

अवट्ठिए य मेहावी, अपरिस्सावी य जे विऊ।।

पत्ते य अणुण्णाते, भावतो परिणामगे।

एयारिसे महाभागे, अणुओगं सोउमरिहइ।।

ववहारो और कप्पो में भेदाभेद

ववहारो में प्रायश्‍चित्त का प्रज्ञापन है। कप्पो में भी उसी का प्रज्ञापन है। तब यह प्रश्‍न सहज उपस्थित होता है कि ववहारो और कप्पो में क्या अन्तर है? भाष्यकार ने समाधान स्वरूप कहा है जो अवितथ व्यवहारी होता है, वह नियमत: कल्प-आचार में स्थित होता है और जो कल्प में स्थित है, वह नियमत: अवितथ व्यवहारी होता है। इस दृष्टि से दोनों में कोई भेद नहीं है।१ ववहारो, कप्पो का पूरक है। कप्पो में प्रायश्‍चित्त योग्य कार्यों का निर्देश है, ववहारो उसकी प्रयोग भूमि है। उसमें प्रायश्‍चित्त विधि निर्दिष्ट है, फिर भी भाष्यकार ने दोनों में भेद का निरूपण किया है। जो इस प्रकार है—

1. व्यभा. गा. 152—

जो अवितहववहारी सो, नियमा वट्टते तु कप्पम्मि।

इति वि हु नत्थि विसेसो, अज्झयणाणं दुवेण्हं पि।।

• ववहारो में प्रायश्‍चित्त का विशेष रूप से कथन है। वहां प्रायश्‍चित्त के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं—प्रतिसेवना, संयोजना, आरोपणा और प्रतिकुञ्चना। जबकि कप्पो में प्रायश्‍चित्त का सामान्य रूप से कथन है।२

2. वही, गा. 154—

अविसेसियं च कप्पे, इहइं तु विसेसितं इमं चउधा।

पडिसेवण संजोयण, आरोवण कुंचियं चेव।।

• ववहारो में प्रायश्‍चित्तार्ह पुरुषों का कथन है, कप्पो में नहीं है।

• ववहारो में मासिक आदि प्रायश्‍चित्त की दानविधि व आलोचनाविधि का कथन है जबकि कप्पो में मासिक आदि प्रायश्‍चित्त का कथन है।३

3. व्यभा. गा. 149

• ववहारो में मूलगुण और उत्तरगुण सम्बन्धी प्रायश्‍चित्त की दानविधि का निरूपण है। जबकि कप्पो में मूलगुण और उत्तरगुण सम्बन्धी अतिचारों के प्रायश्‍चित्त का निरूपण है।४

4. वही, गा. 153—

कप्पम्मि कप्पिया खलु, मूलगुणा चेव उत्तरगुणा य।

ववहारे ववहरिया, पायच्छित्ताऽऽभवंते य।।

प्रस्तुत ग्रंथ के दस उद्देशक हैं। इसमें प्रत्येक उद्देशक के कुल सूत्रों की संख्या का योग इस प्रकार है—

उद्देशक सूत्र संख्या
१ ३३
२ ३८
३ २९
४ ३२
५ २१
६ ११
७ २८
८ १७
९ ४६
१० ४१
कुल योग २८८

दो सौ अट्ठासी (288) सूत्रों में प्रायश्‍चित्त विधि, आलोचना तथा श्रमण चर्या के आचार का मुख्य रूप से निरूपण है।

सूत्र में प्रयुक्त'कप्पइ' ,'नो कप्पइ' का प्रयोग विधि और निषेध का वाचक है। प्रत्येक उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य विषय क्रमश: इस प्रकार है—

प्रथम उद्देशक—प्रतिसेवना, परिहारस्थान, पारिहारिक-अपारिहारिक, पार्श्‍वस्थ, यथाछन्द आदि का निरूपण है। उपसम्पदनविधि, विहारविधि, परपाषण्डलिंग ग्रहण, अवधावन तथा अकृत्यस्थान की आलोचना आदि के क्रम का निर्देश है।

द्वितीय उद्देशक—परिहारकल्पस्थित आदि भिक्षुओं की अग्लान भाव से सेवा, अनवस्थाप्य, पारांचित उपस्थापना, सत्यप्रतिज्ञ व्यवहार, एक पाक्षिक भिक्षु को आचार्य-उपाध्याय पद, पारिहारिक-अपारिहारिक भिक्षु की सामाचारी आदि पर प्रकाश डाला गया है।

तृतीय उद्देशक—पद धारण-विधि, आचार्य उपाध्यायनिश्रा, चतुर्थ व्रत का भंग करने पर पद सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन है।

चतुर्थ उद्देशक—ॠतुबद्धकाल व वर्षावास में आचार्य-उपाध्याय आदि की विहारविधि, आचार्य आदि काल धर्म को प्राप्त होने पर उनके स्थान पर अन्य की उपसम्पदनविधि, उपस्थापनाविधि चरिकाप्रविष्ट व चरिकानिवृत्त, शैक्ष-रात्‍निक सम्बन्ध तथा रात्‍निकनिश्रा में विहरण आदि विषयों का निरूपण है।

पंचम उद्देशक—ॠतुबद्ध काल व वर्षावास में प्रवर्तिनी, गणावच्छेदिका की विहारविधि, आचारप्रकल्प का महत्त्व, निर्ग्रन्थ व निर्ग्रन्थी की परस्पर (स्वपक्ष-परपक्ष में) आलोचना व सेवा आदि पर प्रकाश डाला गया है।

षष्ठ उद्देशक—ज्ञातवीथि, आचार्य-उपाध्याय व गणावच्छेदक के अतिशय, अगीतार्थों का आचारप्रकल्पधर के नेश्राय में एक साथ रहने का विधान, अल्पश्रुत व बहुश्रुत का क्रमश: एकाकीवास निषेध व विधि, हस्तकर्म व मैथुन प्रतिसेवना तथा अन्य गण से समागत निर्ग्रन्थी की उपस्थापनाविधि का प्रतिपादन है।

सप्तम उद्देशक—अन्य गण से समागत निर्ग्रन्थी की पृच्छा तथा विसांभोजिकरण विधि-निषेध पद, निर्ग्रन्थी व निर्ग्रन्थ की प्रव्रज्या विधि-निषेध, व्यतिकृष्ट कलह उपशमन, स्वाध्याय विधि-निषेध, शय्यातर-स्थापना तथा अवग्रह की अनुज्ञापना आदि अनेक विषयों का प्रज्ञापन हैं।

अष्टम उद्देशक—शय्या-संस्तारक ग्रहण विधि, स्थविरसामाचारी, अवग्रह की अनुज्ञा विधि, उपकरण ग्रहणविधि व प्रमाणोपेत आहार आदि अनेक विषयों का निरूपण है।

नवम उद्देशक—शय्यातर सम्बन्धित कल्पनीय-अकल्पनीय का विवेचन तथा प्रतिमाओं पर प्रकाश डाला गया है।

दसम उद्देशक—यवमध्यचन्द्रप्रतिमा तथा वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा, पांच व्यवहार, अर्थमान आदि पांच पद, धर्म, आचार्य व अन्तेवासी पद, स्थविर और शैक्षभूमि, प्रव्रज्या पद तथा आगम अध्ययन-काल-सीमा पद (संयमपर्याय) और वैयावृत्त्य आदि का इस अध्ययन में प्रतिपादन किया गया है।

प्रस्तुत सूत्र का ग्रंथ परिमाण २७,७४८ अक्षर है तथा इसका मूल पाठ अनुष्टुप् श्‍लोक प्रमाण ८६७ है।

ववहारो (व्यवहार) के एकार्थक

ववहारो प्रायश्‍चित्त विधि का प्रज्ञापक सूत्र है। भाष्यकार ने इसके एकार्थक शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा है—व्यवहार, आलोचना, शोधि और प्रायश्‍चित्त—ये एकार्थक हैं१—

1. व्यभा. गा. 1064

ववहारो आलोयण, सोही पच्छित्तमेव एगट्ठा।

• व्यवहार—भिक्षु जिसके द्वारा व्यवहार का प्रवर्तन करता है, वह आगम आदि व्यवहार कहलाता है२ अथवा विविध प्रकार से अर्हत् भाषित विधि के अनुसार तप आदि प्रायश्‍चित्त देना, अतिचारों का अपनयन करना व्यवहार है।३

2. (क) वही, गा. 3888

(ख) व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प. 11—येन मुनि र्व्यवहरति स आगमादि व्यवहारो व्यवहिृयतेऽनेनेति व्यवहार।

3. व्यभा. पी. वृ. प. 3,4

• आलोचना—अवश्यकरणीय कार्य से पूर्व अथवा कार्य की समाप्ति पर अथवा कार्य करने से पूर्व भी और पश्‍चात् भी गुरु के समक्ष वचन से दोषों को प्रकट करना आलोचना है।४

4. वही, वृ. प. 21—आलोचना नाम अवश्यकरणीयस्य कार्यस्य पूर्वं वा कार्यंसमाप्ते रूर्ध्धं (रुर्ध्वं) वा यदिवा पूर्वमपि पश्‍चादपि च गुरो: पुरतोवचसा प्रकटीकरणं सा चालोचना।

• शोधि—प्रायश्‍चित्त का एक प्रकार।५ द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के आधार पर इसके चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं।६

5. व्यभा. गा. 1252

6. वही, गा. 1255-1175

• प्रायश्‍चित्त—जिससे अपराध-संचित्तपाप नष्ट होता है, वह प्रायश्‍चित्त है। जो चित्त—जीव का प्राय: विशोधन करता है, वह प्रायश्‍चित्त है।७

7. वही, गा. 35

प्रस्तुत संदर्भ में चित्त शब्द का अर्थ जीव है। टीका में उद्धृत चूर्णि के पाठ से भी यही फलित होता है।८

8. वही, पी. वृ. प. 15—चित्तं जीवमत्र चित्तशब्देन चित्तचित्तवतो रऽभेदोपचारात् जीवोऽभिधीयते, तथा चाह चूर्णिकृत् चित्त इति जीवस्याख्येति विशोधयति अपराधमलरहिते करोति तेन कारणेन प्रायश्‍चित्तम्।

प्रायश्‍चित्त तपस्या का वाचक तथा चित्त निश्‍चय जीव का वाचक है। निश्‍चय का संयोग होने पर'तप' प्रायश्‍चित्त कहलाता है।१

1. आप्टे—

प्रायो नाम तप: प्रोक्तं, चित्तं निश्‍चय उच्यते।

तपोनिश्‍चयसंयोगात्, प्रायश्‍चित्तमितीर्यते।।

प्रायश्‍चित्त व्यवहार के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

१. द्रव्य २. क्षेत्र ३. काल ४. भाव।

द्रव्य के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

१. सचित्त २. अचित्त।२

2. व्यभा. गा. 4010

सो पुण चउव्विहो दव्व-खेत्त-काले य होति भावे य।

सचित्ते अच्चित्ते, दुविधो पुण होति दव्वम्मि।।

सचित्त के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

१. जीवों की विराधना होने पर प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त।

२. सूत्र में निषिद्ध व्यक्तियों को दीक्षा देने पर प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त।

१. सचित्त विषय प्रायश्‍चित्त

भाष्य में सचित्त की विराधना होने पर प्राप्त होने वाले प्रायश्‍चित्त के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण करते हुए कहा है—

१. एकेन्द्रिय जीवों का अपद्रावण (प्राणवियोजन) होने पर उपवास।

२. द्वीन्द्रिय जीवों का अपद्रावण होने पर बेला।

३. त्रीन्द्रिय जीवों का अपद्रावण होने पर तेला।

४. चतुरिन्द्रिय जीवों का अपद्रावण होने पर चोला।

५. पंचेन्द्रिय जीवों का अपद्रावण होने पर पंचोला।३

3. (क) वही, गा. 4011,4012

(ख) व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प.28—पृथिव्यादिकं वनस्पतिपर्यन्त- मेकेन्द्रियमपद्रावयति जीविताद्व्यपरोपयति तदा अभक्तार्थ:। द्वीन्द्रियमपद्रावयत: षष्ठं, त्रीन्द्रियमप- द्रावयोऽष्टं, चतुरिन्द्रिये दशमं, पञ्चेन्द्रिये द्वादशमम्।

एकेन्द्रिय आदि जीवों का संघटन, परितापन होने पर जीतव्यवहार के आधार पर प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।४ जिस प्राणी के जितनी इन्द्रियां होती हैं, उस प्राणी के संघट्टन, परितापन से उतने ही कल्याणकों का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।५

4. व्यभा. गा. 4538-4541

5. व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प. 28—यस्य यावन्ति इन्द्रियाणि तस्य तावन्ति कल्याणानि प्रायश्‍चित्तम्।

कल्याणक का तात्पर्य है—प्रायश्‍चित्त विशेष६ (प्रायश्‍चित्त स्वरूप दिया जाने वाला तप विशेष)।

6. वही, वृ.प. 28

परितापन कल्याणक
एकेन्द्रिय एक कल्याणक निर्विकृतिक
द्वीन्द्रिय दो कल्याणक पूर्वार्ध
त्रीन्द्रिय तीन कल्याणक एकाशन
चतुरिन्द्रिय चार कल्याणक आचाम्ल
पञ्चेन्द्रिय पांच कल्याणक उपवास।७

7. व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प.28—एककल्याणकमेकेन्द्रियाणां परितापने, द्वे कल्याणके द्वीन्द्रियाणां पूर्वार्द्धमित्यर्थ:। त्रीणि कल्याणानि त्रीन्द्रियाणामेकाशनकमिति भाव:। चतुरिन्द्रियाणामाचाम्लं, पञ्चेन्द्रियाणामभक्तार्थ:.... प्रायश्‍चित्तम्।

निषिद्ध व्यक्तियों को दीक्षित करने से प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त। भाष्य के अनुसार निषिद्ध व्यक्ति-प्रव्राजना के अयोग्य व्यक्ति निम्‍नलिखित हैं

अठारह प्रकार के पुरुष, बीस प्रकार की स्त्रियां और दस प्रकार के नपुंसक व्यक्ति दीक्षा के अयोग्य माने गए हैं। उनको दीक्षित करने से आरोपणा प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।१

1. व्यभा. गा. 4013—

अधवा अट्ठारसगं, पुरिसे इत्थीसु वज्जिया वीसा।

दसगं च नपुंसेसुं, आरोवण वण्णिया तत्थ।।

अचित्त विषयक प्रायश्‍चित्त

पिंड, उपधि ग्रहण करते समय होने वाली स्खलना से प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त। दस एषणा के दोष, पन्द्रह उद्गम के दोष व सोलह उत्पादन के दोष से युक्त भोजन ग्रहण करने से तथा अविधि से उपधि आदि ग्रहण करने से प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त।२

2. व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प. 29—पिण्डमुपधिं वा दशभिरेषणादोषै: पञ्चदशभिरुद्गमदोषैरिहाध्यवपूरकस्य मिश्रेऽन्तर्भावविवक्षणं तु पञ्चदशभिरित्युच्यत्ते, षोडशभिरुत्पादनादोषैरविशुद्धं गृह्णनस्य प्रायश्‍चित्तम्।

2. क्षेत्र विषयक प्रायश्‍चित्त

जनपद, मार्ग, रोधक, (सेना का घेरा) तथा मार्गातीत (मार्ग में अयतनापूर्वक अथवा दर्प से विहरण करना) इन विषयों में अविधि से होने वाले दोष से प्राप्त प्रायश्‍चित्त३।

3. (क) व्यभा. गा. 4014,4015—

जणवयऽद्धाणरोधए, मग्गादीए य होति खेत्तम्मि।

..........................................।।

वसिमे वि अविहिकरणं, संथरमाणम्मि खेत्तपच्छित्तं।

उद्धाणे उ अजयणं, पवण्णे चेव दप्पेणं।।

(ख) व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प. 29

3. काल विषयक प्रायश्‍चित्त

दुर्भिक्ष, सुभिक्ष, दिन में अथवा रात में होने वाली अयतना या अविधि से आचरण करने पर प्राप्त प्रायश्‍चित्त४ अर्थात् सुभिक्ष काल में दुर्भिक्ष का समाचरण करना तथा रात्रि के कल्प का दिन में व दिन के कल्प का रात्रि में समाचरण करना।

4. (क) व्यभा. गा. 4014,4016

(ख) व्यभा. उद्दे. 10, वृ.प. 29—सुभिक्षेऽपि काले संस्तरन्नपि दुर्भिक्षकल्पमाचरति, यदिवा दुर्भिक्षे अयतनां करोति, तथा दिवसे य: कल्पस्तं रजन्यामाचरति, रजन्यामपि य: कल्पस्तं दिवा....एवं रात्रिकल्पमपि। एतेषु यत्प्रायश्‍चित्तं तत्कालविषयम्।

4. भाव विषयक प्रायश्‍चित्त

योगत्रिक एवं करणत्रिक की अशुभ प्रवृत्ति, निष्कारण दर्प की प्रतिसेवना, पांच प्रकार के प्रमाद से सम्बन्धित प्रायश्‍चित्त तथा पुरुषों के आधार पर प्राप्त होने वाला प्रायश्‍चित्त भी भाव प्रायश्‍चित्त के अंतर्गत है। पुरुषों के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—परिणामक, अतिपरिणामक, अपरिणामक। इनके तुल्य अपराध में भी प्रायश्‍चित्त में नानात्व रहता है। इसके अलावा भाष्य में ॠद्धिमान निष्क्रमण, अॠद्धिमाननिष्क्रमण स्त्री, पुरुष व नपुंसक, बाल, तरुण और वृद्ध के समान अपराध होने पर भी प्रायश्‍चित्त दान में भेद का कथन किया है।५ प्रस्तुत संदर्भ में प्रायश्‍चित्त विधि का यंत्र भी मननीय है, जो इस प्रकार है—

5. व्यभा. गा. 4017-4026

निशीथ-टब्बा, जयाचार्य कृत झीणी चर्चा, तात्त्विक ढाल 7 के आधार पर प्रायश्‍चित्त विधि का यंत्र—

महानिशीथ के दूसरे अध्ययन तथा झीणी चर्चा, तात्त्विक ढाल 8 के आधार पर उपवास आदि के अन्य मानदंडों की तालिका इस प्रकार है—

१. १२०० गाथाओं का स्वाध्याय
या
१६०० नवकार का जाप १ उपवास
या
२००० गाथाओं का वाचन
४५ नवकासी १ उपवास
२४ प्रहर १ उपवास
१२ पुरिमार्द्ध (दो प्रहर) १ उपवास
१० अपार्ध (तीन प्रहर)१ उपवास
६ निर्विगय १ उपवास
४ एकासन १ उपवास
२ आयंबिल १ उपवास
३. आगम की ८ गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ उपवास
आगम की १३ गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, २ उपवास
आगम की २० गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ बेला
आगम की ४० गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ तेला
आगम की ६० गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ चोला
आगम की ८० गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ पंचोला
आगम की १०० गाथाओं का ध्यान में अर्थ सहित चिन्तन करना, १ छह का थोकड़ा

४. पोष या माघ महीने में पछेवड़ी को ओढ़े बिना आगम की १३ गाथाओं का ध्यान करे तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त 1 उपवास उतरता है। पोष या माघ महीने में पछेवड़ी को ओढ़े बिना आगम की २५ गाथाओं का ध्यान करे तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त २ उपवास उतरते हैं। पोष या माघ महीने में पछेवड़ी को ओढ़े बिना आगम की ५० गाथाओं का ध्यान करे तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त ४ उपवास उतरते हैं। पोष या माघ महीने में पछेवड़ी को ओढ़े बिना आगम की १०० गाथाओं का ध्यान करे तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त १० उपवास उतरते हैं।

५. पोष या माघ महीने में रात्रि में ८ हाथ का वस्त्र पहने तथा ओढ़े तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त 1 तेला उतरता है। पोष या माघ महीने में रात्रि में २३ हाथ का वस्त्र ओढ़े तथा पहने तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त १ बेला उतरता है। पोष या माघ महीने में रात्रि में ३८ हाथ का वस्त्र ओढ़े तथा पहने तो प्रायश्‍चित्त स्वरूप प्राप्त १ उपवास उतरता है।

६. वैशाख और ज्येष्ठ महीने में एक प्रहर तक आतापना ले तो १ तेला उतरता है।१

व्याख्या साहित्य

ववहारो सूत्र पर मुख्यत: पांच प्रकार का व्याख्या साहित्य प्राप्त होता है—

१. निर्युक्ति २. भाष्य ३. चूर्णि ४. वृत्ति ५. टब्बा

जैन आगमों के व्याख्या ग्रंथों में निर्युक्ति सबसे प्राचीन पद्य-बद्ध रचना है। इसके कर्ता चतुर्दशपूर्वी भद्रबाहुस्वामी (प्रथम) हैं। इनका समय वीर-निर्वाण की दूसरी शताब्दी माना गया है। आवश्यक निर्युक्ति में निर्युक्ति का प्रयोजन बताते हुए कहा है—सूत्र में अर्थ निर्युक्त होने पर भी सूत्र पद्धति की विविध प्रकार से व्याख्या करके उसके अर्थ को समझाने के लिए निर्युक्ति की रचना की जाती है।१

1. भिआको., भा 2, पृ. 405,406

आचार्य भद्रबाहु की प्रतिज्ञा के अनुसार व्यवहार निर्युक्ति का क्रम आठवां है।२ बृहत्कल्प की भांति व्यवहार की निर्युक्ति भी भाष्य मिश्रित है। कभी इसका (व्यवहार निर्युक्ति) स्वतंत्र अस्तित्व रहा होगा। चूर्णिकार के समय भी निर्युक्तियों का स्वतंत्र अस्तित्व था या नहीं, यह शोध का विषय है। कालान्तर में भाष्य के साथ सम्मिश्रण होने से स्वतंत्र अस्तित्व का लोप हो गया। दोनों की भाषा व प्रतिपादन-शैली में बहुत समानता है। वृत्तिकार मलयगिरि के समय भी इसका स्वतंत्र अस्तित्व नहीं था। इसी तथ्य को प्रकट करते हुए वे कहते हैं—सूत्र स्पर्शिका निर्युक्ति और भाष्य दोनों मिलकर एक ग्रंथ हो गया।३

2. आवनि. गा. 80,81

3. बृभा. पी. पृ. 2—सूत्रस्पर्शिकनिर्युक्तिर्भाष्यं चैको ग्रन्थो जात:।

ववहारो के सूत्रों की व्याख्या तथा सूत्र में समागत शब्दों का अर्थ करने में निर्युक्ति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। इसके अलावा आलोचना, प्रतिसेवना, प्रायश्‍चित्त आदि विषयों को भी स्पष्ट किया गया है। आगम, श्रुत आदि पांच व्यवहारों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया है। निर्युक्तिकार ने उत्सर्ग और अपवाद मार्ग पर भी सूक्ष्मता से निर्देश दिए हैं। इसमें साधुओं के आचार-विचार से सम्बन्धित अनेक महत्त्वपूर्ण पदों एवं विषयों का संक्षिप्त विवेचन है।४

4. जैसाबृइ. भा. 3 पृ. 10

व्यवहारभाष्य व निर्युक्ति के पृथक्करण का महत्त्वपूर्ण कार्य आगम-मनीषी मुनिश्री दुलहराजजी के निर्देशन में समणी कुसुमप्रज्ञाजी ने किया है। इसके वाचना प्रमुख गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी और प्रधान सम्पादक आचार्यश्री महाप्रज्ञजी हैं। पृथक्करण की कसौटियां व्यवहारनिर्युक्ति की भूमिका में विस्तार से प्रतिपादित हैं। इसमें ५५१ गाथाएं हैं।५

5. वव. नि., भूमिका पृ. 37

प्रस्तुत आगम के सम्पादन में भाष्य मिश्रित निर्युक्ति की गाथा (संख्या) का उपयोग किया गया है।

भाष्यकार व भाष्य

छेद सूत्रों के व्याख्याग्रंथों में व्यवहारभाष्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। इसके रचनाकार के बारे में विद्वानों में काफी ऊहापोह है। भाष्यकार के रूप में मुख्यत: दो नाम प्रसिद्ध हैं—जिनभद्रगणि-क्षमाश्रमण और संघदासगणि। विशेषावश्यक भाष्य के कर्त्ता के रूप में जिनभद्रगणि का नाम सर्व सम्मत है। किंतु बृहत्कल्प व व्यवहारभाष्य के कर्त्ता के सम्बन्ध में सभी एक मत नहीं हैं। बृहत्कल्प की पीठिका में मलयगिरि ने भाष्यकार का नामोल्लेख नहीं किया है, केवल'सुखग्रहणधारणाय भाष्यकारो भाष्यं कृतवान्' इतना ही उल्लेख किया है।६

6. बृभा., पी. पृ. 2

निशीथ चूर्णि व व्यवहार की वृत्ति में भी भाष्यकार के नाम के बारे में कोई संकेत नहीं मिलता।

मुनि पुण्यविजयजी बृहत्कल्प के भाष्यकार के रूप में संघदासगणि को स्वीकार करते हैं। उनके अभिमत से संघदासगणि नाम के दो आचार्य हुए हैं। प्रथम संघदासगणि जो'वाचकपद' से विभूषित थे, उन्होंने वसुदेवहिंडी के प्रथम खण्ड की रचना की। द्वितीय संघदासगणि उनके बाद में हुए, जिन्होंने बृहत्कल्प लघुभाष्य की रचना की। वे क्षमाश्रमण पद से अलंकृत थे।७

7. बृभा. भा. 6, भूमिका पृ. 20

कल्पेऽनल्पमनर्घं प्रतिपदमर्पयति योऽर्थनिकुरम्बम्।

श्री संघदासगणये, चिन्तामणये नमस्तस्मै।।१

1. बृभा. भा. 6, भूमिका पृ. 20

आचार्य संघदासगणि-क्षमाश्रमण भाष्य के कर्ता हैं। इसकी पुष्टि में सबसे बड़ा प्रमाण है—आचार्य क्षेमकीर्ति का उपरोक्त उद्धरण। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है—सकल लोक के कल्याण के लिए क्षमाश्रमण नाम वाले श्री संघदासगणि ने .........भाष्य की रचना की।२ इससे स्पष्ट होता है कि बृहत्कल्प के भाष्यकार आचार्य संघदासगणि हैं। बृहत्कल्पभाष्य की प्रथम गाथा में यह स्पष्ट निर्देश है कि बृहत्कल्पभाष्य और व्यवहारभाष्य के कर्ता एक ही हैं। कप्पववहाराणं वक्खाणविहिं पवक्खामि।'वक्खाणविहिं' शब्द भाष्य की ओर ही संकेत करता है। क्योंकि निर्युक्ति अत्यन्त संक्षिप्त शैली में लिखी गई है। उसके लिए 'वक्खाणविहिं' शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए। अत: निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि यह निर्युक्ति की गाथा नहीं, भाष्य की गाथा होनी चाहिए। इसके अलावा व्यवहारभाष्य में अनेक स्थलों पर संकेत प्राप्त होते हैं, जो इस प्रकार हैं—' 'पुव्वुत्तगुणा' ३। 'कप्पम्मी, पुव्वंभणितं' ४ पुव्वुत्तातो५ आदि। इससे भी यह प्रमाणित होता है कि बृहत्कल्प व व्यवहारभाष्य के कर्ता एक ही हैं। उन्होंने पहले कप्पो पर तत्पश्‍चात् ववहारो पर भाष्य लिखा।

2. बृभा. भा. 6, भूमिका पृ. 20—स्वल्पग्रन्थमहार्थतया.....सकल त्रिलोकी....क्षमाश्रमणनामधेयाभिधेयै: श्री संघदासगणिपूज्यै:... भाष्यं विरचयांचक्रे।

3. व्यभा. गा. 1339

4. वही, गा. 2172

5. वही, गा. 2173

निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि व्यवहारभाष्य के कर्त्ता आचार्य संघदासगणि क्षमाश्रमण हैं। इनका समय विक्रम की पांचवीं, छट्ठी शताब्दी माना गया है।६ इसमें कुल ४६९४ गाथाएं हैं। प्रारम्भ में भाष्यकार ने पीठिका लिखी है, जिसमें १८३ गाथाएं हैं।

6. गणधरवाद पृ. 32-35

भाष्य में मूल सूत्र तथा निर्युक्ति दोनों की विस्तृत व्याख्या की गई है। वैदिक परम्परा में भाष्य लगभग गद्य में लिखा गया है, लेकिन जैन परम्परा में भाष्य प्राय: पद्यबद्ध मिलते हैं। जिस प्रकार निर्युक्ति के रूप में मुख्यत: १० निर्युक्तियों के नाम मिलते हैं, वैसे ही भाष्य भी १० ग्रंथों पर लिखे गए हैं। वे ग्रंथ इस प्रकार हैं—(१) आवश्यक (२) दसवैकालिक (३) उत्तराध्ययन (४) बृहत्कल्प (५) पंचकल्प (६) व्यवहार (७) निशीथ (८) जीतकल्प (९) ओघनिर्युक्ति (१०) पिंडनिर्युक्ति।

भाषाशैली की दृष्टि से भाष्य बहुत समृद्ध हैं।

भाष्य में स्थान-स्थान पर एकार्थक शब्दों के प्रयोग भी प्राप्त होते हैं—यथा अपक्रमण के एकार्थक-निग्गमणमवक्कमणं, निस्सरण-पलायणं च एगट्ठं।७

7. व्यभा. गा. 907

प्रस्तुत ग्रंथ के भाषागत वैशिष्ट्य का एक कारण है—अनेक सूक्त और सुभाषितों का प्रयोग। सूक्तियों के प्रभाव से ग्रंथ की भाषा मार्मिक एवं प्रभावोत्पादक बन गई है। भाष्य में अनेक स्थलों पर सप्रसंग जीवनगत मूल्यों को सहज रूप में उकेरा गया है।

सूक्त—न ऊ सच्छंदया सेया, लोए किमुत उत्तरे।८

8. वही, गा. 89

तणाण लहुतरो होहं, इति वज्जेति पावगं।९

9. वही, गा. 2755

विषय को स्पष्ट करने के लिए भाष्य में अनेक उपमाओं के प्रयोग भी प्राप्त होते हैं,

उपमा—निहाणसम ओमराइणिए।१०

10. वही, गा. 2337

भाष्यकार ने ऐतिहासिक तथ्यों की ओर भी पाठक का ध्यान आकृष्ट किया है। प्रसंगवश सामाजिक, धार्मिक, राजनैतिक विषयों से संबंधित अनेक कथाओं का उल्लेख है। इनके माध्यम से उस समय की सभ्यता, संस्कृति को भी उजागर किया गया है। तात्कालीन राज्य-व्यवस्था, चिकित्साविधि, धार्मिक व्यवस्था व आर्थिक व्यवस्था पर भी प्रकाश डाला गया है। इतिहास, भूगोल, खगोल, ज्योतिष, आयुर्वेद, निमित्त, लक्षण विद्या, मंत्र आदि अनेक ऐसे विषय हैं, जिन पर भाष्य में प्रसंगवश यथेष्ट विचार किया गया है। उत्सर्ग व अपवाद विधि का कब, कितना, कैसे आसेवन करना चाहिए, इस पर भी विचार किया गया है।१

1. व्यभा. गा. 2020-2025

व्यवहारभाष्य एक आकर ग्रंथ है। इसमें प्रसंगवश अनेक महत्त्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया है। स्थान-स्थान पर भाष्यकार का बाहुश्रुत्य परिलक्षित होता है। यद्यपि इस ग्रंथ का मुख्य प्रतिपाद्य प्रायश्‍चित्त प्रदान कर साधक की शोधि करना है तथापि परिपार्श्‍व में अनेक मन्तव्यों को स्पष्ट किया गया है। अनेक मत-मतान्तरों पर विमर्श किया गया है। भाष्यकार ने जैन परम्परागत विधि-विधानों का अविकल संकलन, संग्रहण कर उनकी पारम्परिकता को अविच्छिन्न रखने का श्‍लाघनीय कार्य किया है।

चूर्णि

व्यवहार-चूर्णि अप्रकाशित है। वृत्तिकार ने कुछ स्थलों में चूर्णि के अंश उद्धृत किए हैं। कायोत्सर्ग के संदर्भ में लिखा है—स्वाध्याय काल में आठ उच्छ्वास प्रमाण कायोत्सर्ग करणीय है। पानकपरिष्ठापन के बाद ऐर्यापथिक तत्पश्‍चात् आठ उच्छ्वास प्रमाण कायोत्सर्ग करना चाहिए, यह तथ्य मैंने व्यवहार चूर्णि को देखकर लिखा है।२ इसका समय विक्रम की सातवीं, आठवीं शताब्दी है। आगम चूर्णिकार के रूप में जिनदासगणि महत्तर का नाम अधिक प्रसिद्ध है। अत: विद्वानों के अनुसार इसके रचयिता भी जिनदासगणि होने चाहिए।

2. व्यभा. उद्दे. 1, पी. वृ.प. 40—...प्रतिक्रमणोत्तरकाल कार्योसर्गोष्टोच्छ्वासप्रमाण: करणीय इति द्रष्टव्यमेतच्चास्यैव व्यवहारस्य चूर्ण्यां दृष्ट्वालिखितं इति।

वृत्ति

ववहारो एवं व्यवहारभाष्य पर आचार्य मलयगिरि ने वृत्ति लिखी। ये आचार्य हेमचन्द्र के समकालीन थे। विद्वानों ने इनका समय विक्रम की बारहवीं शताब्दी के आस-पास माना है। आगम ग्रंथों पर लिखी गई सहस्रों पद्य परिमाण टीकाएं ही उनकी सूक्ष्म मेधा की परिचायक हैं। मलयगिरि की टीकाएं मूलस्पर्शी अधिक हैं। व्यवहार वृत्ति में उन्होंने सूत्रगत व भाष्यगत शब्दों की सटीक व्याख्याएं की हैं। वृत्ति के बिना मूल ग्रंथ के अर्थ को समझना अत्यन्त कठिन है।

अत्रगुरुशब्देनोपाध्याय: प्रोच्यते।३

3. वही, पी. वृ.प. 55

धर्मे विषीदता प्रोत्साहक: स्थविर:।।४

4. वही, पी. वृ.प. 13

वृत्ति में सूत्र में समागत अनेक शब्दों की व्याख्याएं हैं। जैसे निर्यूहणा, निष्ठितं, अण्डकम् आदि।

विषय को स्पष्ट करने के लिए अनेक उदाहरण, शताधिक कथानक व अनेक श्‍लोकों को उद्धृत किया है। वृत्ति में देशी व पर्यायवाची शब्दों का भी प्रचुर प्रयोग किया गया है।

देशी—'बोडिय' , चिलिमिलिया' आदि।

पर्यायवाची—ॠतुमास-उउमासो, कम्ममासो, सावणमासो।

वृत्ति में मूल शब्दों की अर्थाभिव्यक्ति, पारिभाषिक शब्दों की परिभाषाएं, ऐतिहासिक व सांस्कृतिक तत्त्वों का समाकलन तथा प्रायश्‍चित्त दान की विभिन्न विधियों का उल्लेख है।

वृत्ति में मलयगिरि का पाण्डित्य झलकता है। प्रस्तुत ग्रंथ में भाषा की प्राञ्जलता, शैली का लालित्य और विश्‍लेषण की स्पष्टता प्रेक्षणीय है। इसका ग्रंथमान ३४,६२५ श्‍लोक प्रमाण है।

तत्पश्‍चात् सरल और सुबोध भाषा शैली में अनेक संक्षिप्त टीकाएं लिखी गईं। जीवराज घेलाभाई दोशी ने गुजराती में टीका लिखी। अनेक टब्बे भी लिखे गए। विक्रम की अठारहवीं शताब्दी में लोंकागच्छीय (स्थानकवासी) टब्बाकार मुनि धर्मसिंह ने सत्ताईस (२७) आगमों पर टब्बे लिखे। ववहारो पर भी उन्होंने टब्बा लिखा, किंतु वह अप्रकाशित है।५ इसके अतिरिक्त उन्होंने अनेक गुजराती ग्रंथों की रचना की। ववहारो पर 'व्यवहार की हुण्डी' लिखी, किन्तु वह भी अप्रकाशित है।६

5. (क) जैसाबृइ. भा. 3 पृ. 436

(ख) व्यवसू.ट.

6. जैसाबृइ. भा. 3 पृ. 440

व्यवहार की हुण्डी

श्रीमद् जयाचार्य ने भी ववहारो पर हुण्डी लिखी है, इसे ववहारो का सारांश कहा जा सकता है। यह राजस्थानी भाषा में लिखी गई गद्यमय रचना है। रचनाकार ने सूत्र में समागत कुछ जटिल किंतु महत्त्वपूर्ण शब्दों की बहुत ही सटीक और मार्मिक व्याख्या की है।

यथा 'सेहिमेव' शब्द की व्याख्या करते हुए जयाचार्य ने कहा है—साध-साधवी संभोगी छै, कल्पै साध नै साधवी नै पूछी नै अनैरा गण थकी दोष सहित आइ साधवी नै सुध करी माहि लेवा, अनै तेहनै साधवी नै वांछै तो पोते मूल कै थांन मेलतां दोष नथी।१ यह भी अप्रकाशित है।

1. व्यव. हुण्डी

आचार्य महाश्रमण

♦

विषयानुक्रम

विषयानुक्रम

1. पहला उद्देशक

2. दूसरा उद्देशक

3. तीसरा उद्देशक

4. चौथा उद्देशक

5. पांचवा उद्देशक

6. छठा उद्देशक

7. सातवां उद्देशक

8. आठवां उद्देशक

9. नौवां उद्देशक

10. दशवां उद्देशक

पहला उद्देशक

01

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• प्रायश्‍चित्त स्थान, प्रतिसेवना, आलोचना, प्रस्थापना और आरोपणा का निरूपण।

• पारिहारिक व अपारिहारिक के लिए अभिनिषद्या व अभिनैषेधिकी में जाने की विधि का निरूपण।

• एकलविहारप्रतिमा का निरूपण।

• पार्श्‍वस्थ, यथाछन्द आदि की विहार विधि का निरूपण।

• परपाषण्ड लिंगग्रहण, अवधावन तथा आलोचना के क्रम का निरूपण।

आगम में तप-प्रायश्‍चित्त के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—शुद्धतप और परिहारतप। धृति व संहनन से बलिष्ठ को परिहारतप तथा धृति व संहनन से दुर्बल को शुद्धतप दिया जाता है।१

1. व्यभा. गा. 545

प्रस्तुत उद्देशक में मुख्यत: प्रायश्‍चित्त देने की प्रक्रिया का उल्लेख है। प्रतिसेवना करने वाले को कितना, कौनसा प्रायश्‍चित्त दिया जाए? किसे शुद्धतप दिया जाए? किसे परिहारतप दिया जाए? भाष्य व वृत्ति में भी इस पर विमर्श किया गया है। प्रस्तुत उद्देशक के प्रथम पांच (1-5) सूत्रों में कृत्स्‍न आरोपणा का कथन है। कृत्स्‍न आरोपणा से तात्पर्य है—जिसने जितनी प्रतिसेवना की, उसको उतना प्रायश्‍चित्त। अग्रिम पांच (6-10) सूत्रों में बहुश: प्रतिसेवना का एक प्रायश्‍चित्त है।

साधक की प्रथम कसौटी है—ॠजुता। जो भिक्षु प्रमादवश दोषस्थान का आसेवन कर ॠजुता से उसे स्वीकार करता है, उसको दोष के अनुरूप ही प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। किंतु जो भिक्षु प्रतिसेवना—अकल्प्य का समाचरण करके उसे छिपाता है, गुरु के समक्ष उसकी माया पूर्वक आलोचना करता है। उसे माया हेतुक एक मास अधिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। भाष्यकार व वृत्तिकार के अनुसार माया हेतुक प्रायश्‍चित्त गुरुमास का ही दिया जाता है।२ यदि किसी ने षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त योग्य अतिचार का सेवन किया हो तो उसे षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त ही प्राप्त होता है। चाहे वह मायारहित आलोचना करे अथवा मायायुक्त। स्थापना, आरोपणा आदि विधि से संहृत करके पूर्व प्राप्त प्रायश्‍चित्त में उसका समाहार कर दिया जाता है।३ यह जीतकल्प है कि जिस तीर्थंकर के शासनकाल में उत्कृष्टत: जितना तप होता है, उतना ही उत्कृष्ट प्रायश्‍चित्त दिया जा सकता है। श्रमण भगवान महावीर की उत्कृष्ट तपोभूमि छह मास है। अत: उनके शासनकाल में उत्कृष्ट उतना ही तप किया जा सकता है और उतना ही तप: प्रायश्‍चित्त दिया जा सकता है।४

2. (क) वही, गा. 322

(ख) व्यभा. उद्दे. 1, भा. 2, वृ.प. 47—अप्रतिकुञ्चनयालोचित्तं तस्मै एकमेव मासिकं प्रायश्‍चित्तं दीयते.....कारण- प्रतिसेवनाया: कृतत्वात्, अथ प्रतिकुञ्चनयालोचयति, ततो द्वितीयो मासो मायानिष्पन्नो गुरुर्दीयते।

3. व्यभा. गा. 141,142

4. व्यभा. उद्दे. 1, भा. 2, वृ.प. 47—इह जीतकल्पोयं, यस्य तीर्थकरस्य यावत् प्रमाणमुत्कृष्टं तप: करणं, तस्य तीर्थे तावदेव शेष—साधूनामुत्कृष्टं प्रायश्‍चित्तदानम् चरमतीर्थकरस्य तु भगवतो वर्द्धमानस्वामिन उत्कृष्टतप: षाण्मासिकं, ततोऽस्य तीर्थे सर्वोत्कृष्टमपि प्रायश्‍चित्तदानं षण्मासा।

प्रश्‍न होता है किसी ने एक बार मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना की। किसी ने दो यावत् पांच बार मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर एक साथ आलोचना की, उसे भी एक मास का प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। क्या यह पक्षपात नहीं है? भाष्य व वृत्ति में इसके हेतुओं पर विमर्श किया गया है। समान अपराध होने पर भी गीतार्थ-अगीतार्थ, यतना-अयतना, धृति-अधृति, दृढ़संहनन-दुर्बलसंहनन, मंद अध्यवसाय और तीव्र अध्यवसाय के कारण कम अथवा अधिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। प्रायश्‍चित्तदान की विविधता का हेतु पक्षपात नहीं अपितु सर्वज्ञ प्रणीत वचन है।१ भाष्यकार ने प्रस्तुत विषय को दृष्टांत से समझाया है—एक मास के शिशु को चार मास के शिशु जितना आहार देने पर वह अजीर्ण रोग से ग्रस्त हो जाता है। चार मास के शिशु को एक मास के शिशु जितना आहार देने पर वह दुर्बल हो जाता है। इसी प्रकार दुर्बल और सबल को शास्त्रोक्त विधि से प्रायश्‍चित्त देने वाला राग-द्वेष से मुक्त होता है।२

1. व्यभा. गा. 420-429

2. वही, गा. 494

मंद अनुभाव से यतनापूर्वक किए गये अनेक प्रकार के दोषों की शुद्धि अल्प तप से हो सकती है तथा पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो उतने दोषों का सेवन करने वाले की शुद्धि निर्विकृतिक प्रायश्‍चित्त से हो सकती है।३ प्रतिसेवक की राग-द्वेष की वृद्धि-हानि के आधार पर प्रायश्‍चित्त की भी वृद्धि-हानि होती है।४ प्रतिसेवक, प्रतिसेवना व अध्यवसाय के भेद से समान प्रायश्‍चित्त देने से भी तुल्य शोधि हो सकती है। यह प्रायश्‍चित्त दान में सापेक्षता का महत्त्वपूर्ण उदाहरण है।

3. (क) वही, गा. 509

(ख) व्यभा. उद्दे. 1, भा. 3, वृ.प. 14

4. वही, वृ.प. 14—रागद्वेषवृद्धिवशत: प्रायश्‍चित्त-वृद्धिरूपलब्धा तथा किं रागद्वेषहानिवशत: प्रायश्‍चित्त-हानिरप्युपलब्धा।

भाष्यकार ने सकृद् व बहुश: प्रतिसेवना संयोग सूत्र को वल्ली के दृष्टांत से समझाया है।५ सातिरेक मासिक व चातुर्मासिक प्रायश्‍चित्त के हेतुओं पर भी विमर्श किया गया है।६

5. व्यभा. गा. 344

6. वही, गा. 524-534

इस उद्देशक में परिहारतप की विधि का निरूपण है, तप वहन करने वाले भिक्षु को पारिहारिक कहा जाता है। भाष्य व वृत्ति में पारिहारिक की अर्हता, अनुपारिहारिक के कर्त्तव्य, पारिहारिक की सेवा की व्यवस्था का निर्देश है।७ आलापन आदि दस पदों से गच्छ पारिहारिक का तथा पारिहारिक गच्छ का परिहार करता है।८ परिहारतप के विषय में निसीहज्झयणं९ और कप्पो१० में भी प्रतिपादन प्राप्त होता है।

7. (क) वही, गा. 536-559

(ख) व्यभा. उद्दे. 1, भा. 3, वृ. प. 27-34

(ग) निभा. गा. 6584-6607 (सचूर्णि)

8. व्यभा. गा. 550

9. निसीह. 20/5-18

10. कप्पो 4/27,28

पारिहारिक भिक्षु सूत्रार्थ विशारद तथा लब्धि सम्पन्न होता है। सामान्यत: परिहारतप वहन काल में वह अन्य कार्य में प्रवृत्त नहीं होता किंतु सेवा, संघप्रभावना व अन्य प्रयोजन की सिद्धि के लिए गुरु को निवेदन करके जा सकता है। गुरु स्वयं उसे योग्य समझकर भेज सकते हैं। वृत्तिकार ने गन्तव्य स्थल तक पहुंचने की संपूर्ण विधि का बहुत ही मनोवैज्ञानिक ढंग से विश्‍लेषण किया है।११ कार्य की सम्पूर्ति कर गुरु के पास आने पर गुरु उसके तप को कम कर सकते हैं अथवा शेष तप से उसे मुक्त भी कर सकते हैं।१२

11. (क) व्यभा. गा. 697-706

(ख) व्यभा. उद्दे. 1, भा. 3, वृ.प. 71-75

12. व्यभा. गा. 765,766

संघबद्ध साधना की तरह एकलविहार साधना का भी महत्त्व है। भाष्यकार ने श्रुत व वय से व्यक्त, अव्यक्त की चर्चा की है।१३ एकलविहारप्रतिमा ग्रहण करने से पूर्व तप, सत्त्व आदि भावना से भावित होने की सम्पूर्ण विधि बतलाई है।१४ प्रतिमाधारी भिक्षु प्रतिमा भंग की आलोचना करने के बाद ही गण में आ सकता है। इसी प्रकार पार्श्‍वस्थ, यथाछंद आदि का स्वरूप तथा गण से अपक्रमण कर विहरण करे और पुन: उसी गण में आए तो उनके लिए भी यही विधान है, जो विधान एकलविहारप्रतिमाधारी के लिए है।१५ किंतु जो भिक्षु गण से अवधावन कर देता है, उसे नई दीक्षा दी जाती है क्योंकि उसके भावत: चारित्र का भंग हो जाता है।१६

13. वही, गा. 771,774

14. वही, गा. 777-783

15. वही, गा. 852-890

16. (क) वही, गा. 912

(ख) व्यभा. उद्दे. 1, भा. 3, वृ.प. 125—भावतोऽसंवृता- निवारिताश्रव: सन्नशुभकर्मजले निमज्जतीति भवति तस्योपस्थापनाहता।

अंतिम सूत्र में अकृत्यस्थान (दोष-स्थान) की आलोचना का कथन है। आलोचना क्यों करे? किसके पास करे? इसके क्रमश: विकल्प बतलाए हैं। सूत्र में सम्यक् भावित चैत्य के पास आलोचना करने का निर्देश भी है। सूत्र में निर्दिष्ट क्रम के अनुसार अरिहंत, सिद्ध की साक्षी से ग्राम के बाहर स्वयं आलोचना करने का भी विधान है। भाष्य में प्रायश्‍चित्त ग्रहण करने के विविध ऐतिहासिक व प्राग्ऐतिहासिक तथ्यों को उजागर किया गया है।

पढमो उद्देसो: पहला उद्देशक

मूल

सइं पडिसेवणा-पदं

१. जे भिक्खू मासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स मासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं।।

संस्कृत छाया

सकृत् प्रतिसेवन-पदम्

यो भिक्षु: मासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: मासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकम्।

हिन्दी अनुवाद

सकृत् प्रतिसेवना-पद

१.जो भिक्षु१ मासिक परिहारस्थान२ की प्रतिसेवना३ कर आलोचना४ करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को मासिक और छलपूर्वक५ आलोचना करने वाले को द्वैमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

सूत्र १

१. भिक्षु (भिक्खू)

भिक्षु शब्द के चार निक्षेप प्रज्ञप्त हैं—

1. नाम भिक्षु

2. स्थापना भिक्षु

3. द्रव्य भिक्षु

4. भाव भिक्षु।

द्रव्य भिक्षु के दो भेद परिगृहीत हैं।

1. ज्ञ-शरीर

2. भव्य-शरीर।

भाव भिक्षु वह होता है जो सावद्य योगों से उपरत होता है।

दसवेआलियं की निर्युक्ति, व्यवहारभाष्य व वृत्ति के अनुसार जो आठ प्रकार के कर्मों का भेदन करता है, वह भिक्षु होता है।

व्याख्याकारों ने भिक्षु को परिभाषित करते हुए कहा है—'भिक्षणशीलो भिक्षु:' जो भिक्षा से आजीविका चलाता है वह भिक्षु है।

प्रस्तुत परिभाषा पर विमर्श करने से ज्ञात होता है कि भिक्षु की यह परिभाषा मान्य करने पर अन्यान्य भिक्षाजीवी भी इसके अन्तर्गत समाहित हो जाते हैं। जबकि वे वास्तविक भिक्षु नहीं हैं क्योंकि अन्यान्य वेशधारी भिक्षु भिक्षाजीवी होने पर भी उनकी भिक्षा निर्दोष नहीं होती है।

वृत्ति में इसका स्पष्टीकरण प्राप्त होता है। शब्द के दो निमित्त होते हैं—

1. व्युत्पत्तिनिमित्त 2. प्रवृत्तिनिमित्त।

भिक्षु का व्युत्पत्तिनिमित्त अर्थ है—जो भिक्षा लेता है वह भिक्षु है। उसका प्रवृत्तिनिमित्त अर्थ है—जो इहलोक और परलोक की आशंसा से मुक्त है, यम, नियम में व्यवस्थित है वह भिक्षु है। प्रस्तुत प्रसंग में भिक्षु का यही अर्थ काम्य है।

२. परिहारस्थान (परिहारट्ठाणं)

जिस आचरण से प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है, उस आचरण का नाम है परिहारस्थान। वृत्तिकार ने परिहार का अर्थ वर्जन किया है। निशीथचूर्णि में भी परिहार का अर्थ वर्जन अथवा वहन प्राप्त होता है। चूर्णिकार के अनुसार वहन करने योग्य होता है प्रायश्‍चित्त, अत: प्रायश्‍चित्त ही परिहारस्थान है। इसका कालमान एक मास से छह मास तक का है।

तत्त्वार्थवार्तिक में पक्ष, मास आदि काल मर्यादा के अनुसार प्रायश्‍चित्त प्राप्त मुनि को संघ से बाहर रखने को परिहारस्थान कहा है।व्यवहारभाष्य में परिहार के नौ प्रकार बतलाए गए हैं—

1. नामपरिहार।

2. स्थापनापरिहार।

3. द्रव्यपरिहार।

4. परिरयपरिहार।

5. परिहरणपरिहार।

6. वर्जनपरिहार।

7. अनुग्रहपरिहार।

8. आपन्नपरिहार।

9. शुद्धपरिहार।

भाष्य व वृत्ति में इनका विशद विवेचन है। प्रस्तुत संदर्भ में मासिक आदि जो प्रायश्‍चित्त आपन्न—प्राप्त हैं, उसी का यहां प्रसंग है।

३. प्रतिसेवना करके (पडिसेवित्ता)

प्रतिसेवना का अर्थ है—प्रतिषिद्ध का आचरण।

मूलगुण, उत्तरगुण विषयक अकल्पनीय का समाचरण प्रतिसेवना है। प्रतिसेवना के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. द्रव्य-प्रतिसेवना।

2. भाव-प्रतिसेवना।

द्रव्य-प्रतिसेवना—जो-जो प्रतिसेव्य वस्तु है, वह द्रव्य प्रतिसेवना है। यथा—आधाकर्म ओदन आदि का सेवन करना।

भाव-प्रतिसेवना—जीव का अध्यवसाय भाव प्रतिसेवना है। इसके दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. कुशल।

2. अकुशल।

कुशल (ज्ञान आदि) परिणाम से की गई प्रतिसेवना कल्पिका-प्रतिसेवना है। अकुशल (अविरति आदि) परिणाम से की गई प्रतिसेवना दर्पिका-प्रतिसेवना है।

निशीथभाष्य में प्रतिसेवना के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. दर्प-प्रतिसेवना।

2. कल्प-प्रतिसेवना।

3. प्रमत्त-प्रतिसेवना।

4. अप्रमत्त-प्रतिसेवना।

1. दर्प का लक्षण है—निष्कारण सावद्य प्रवृत्ति।

2. कल्प का लक्षण है—सकारण सावद्य प्रवृत्ति।

3. प्रमाद का लक्षण है—अनुपयोगयुक्त प्रवृत्ति।

4. अप्रमाद का लक्षण है—उपयोगपूर्वक प्रवृत्ति।

दर्पिका-प्रतिसेवना राग-द्वेष से अनुगत है, यह निष्कारण की जाती है, इसका प्रतिसेवी विराधक (आचार विनाशक) होता है।

कल्पिका-प्रतिसेवना में राग-द्वेष का अभाव होता है, यह सप्रयोजन होती है, इसका प्रतिसेवी आराधक होता है।

भाष्यकार का अभिमत भी यही है—प्रयोजनवश यतनापूर्वक की जाने वाली प्रतिसेवना कर्मक्षय करने वाली होती है। दर्प से तथा अयतनापूर्वक की जाने वाली प्रतिसेवना कर्म बंध का हेतु बनती है।

४. आलोचना करता है (आलोएज्जा)

अवश्यकरणीय कार्य से पूर्व अथवा कार्य की समाप्ति के पश्‍चात् अथवा कार्य करने से पूर्व भी और पश्‍चात् भी गुरु के समक्ष अपने दोषों को वचन से प्रकट करना आलोचना है। भगवती वृत्ति के अनुसार गुरु के समक्ष अपने प्रमाद को निवेदन करना आलोचना है।

आलोचना के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. विहार-आलोचना।

2. उपसम्पदा-आलोचना।

3. अपराध-आलोचना।

1. विहार-आलोचना—बल और वीर्य होने पर भी तप उपधान में उद्यम न करने की तथा दैनिक चर्या की आलोचना।

2. उपसम्पदा-आलोचना—उपसम्पदा हेतु उपस्थित भिक्षु के द्वारा की जाने वाली आलोचना।

3. अपराध-आलोचना—अतिक्रमण की विशुद्धि के लिए की जाने वाली आलोचना।

प्रत्येक आलोचना के दो-दो विभाग प्रज्ञप्त हैं—

1. ओघ-आलोचना।

2. विभाग-आलोचना।

1. ओघ से तात्पर्य है—संक्षिप्त रूप में की जाने वाली आलोचना। यह नियमत: एक दैवसिक होती है। दिन में ही की जाती है।

2. विभाग से तात्पर्य है—विस्तारपूर्वक की जाने वाली आलोचना। यह एक दैवसिक अथवा अनेक दैवसिक होती है।

प्रथम दो आलोचनाएं—विहार-आलोचना और उपसम्पदा-आलोचना प्रशस्त अथवा अप्रशस्त दिन-रात में की जा सकती है। अपराध-आलोचना केवल प्रशस्त दिन-रात में ही की जा सकती है।

आलोचना की विधि

अपराध दो प्रकार का होता है—

1. मूलगुणापराध।

2. उत्तरगुणापराध।

यदि दोनों प्रकार के अपराध हो जाते हैं तो पहले मूलगुणों के अपराध की आलोचना करनी चाहिए। मूलगुणापराध में पहला है प्राणातिपात। उसकी आलोचना करनी चाहिए। वह षड्जीवनिकाय विषयवाला होता है। इसलिए कायों (षड्जीवनिकायों) की पहले आलोचना करनी चाहिए। वे काय पृथ्वी आदि के क्रम से बताए गए हैं। उन पृथ्वी आदि कायों में भी पहले पृथ्वीकाय की ही आलोचना करनी चाहिए। मार्ग आदि में पाद-प्रमार्जन आदि न किया गया हो, जैसे काली मिट्टी से नीली मिट्टी में जाना हो और पांव का प्रमार्जन न किया हो, सचित्त मिट्टी से संसृष्ट हाथ अथवा मात्रक से भिक्षा ग्रहण की हो। इस प्रकार पृथ्वीकाय की आलोचना करने के बाद अप्काय की आलोचना करनी चाहिए, उसके पश्‍चात् तेजस्काय की आलोचना करनी चाहिए। इस क्रम से प्राणातिपात की आलोचना करनी चाहिए। उसके बाद मृषावाद आदि के क्रम से रात्रिभोजन पर्यन्त अपराध की आलोचना करनी चाहिए। तदनन्तर उत्तरगुण की आलोचना करते समय पहले गुप्ति व बाद में समिति में लगे दोषों की आलोचना करनी चाहिए।

आलोचक की अर्हता

भाष्यकार ने आलोचक की दस अर्हताओं का उल्लेख किया है—

1. जातिसम्पन्न—जातिसम्पन्न भिक्षु प्राय: अकृत्य नहीं करता। यदि अकृत्य हो जाए तो उसकी सम्यक् आलोचना करता है।

2. कुलसम्पन्न—प्राप्त प्रायश्‍चित्त का सम्यक् निर्वाह करता है।

3. विनयसम्पन्न—गुरु को निषद्या आदि देता है।

4. ज्ञानसम्पन्न—श्रुत के अनुसार सम्यक् आलोचना करता है।

5. दर्शनसम्पन्न—प्रायश्‍चित्त से शुद्धि में विश्‍वास करता है।

6. चारित्रसम्पन्न—पुन: अतिचारों का सेवन नहीं करता। चारित्र में हुई स्खलना की सम्यक् आलोचना करता है।

7. क्षमासम्पन्न—गुरु के परुष संभाषण को भी सम्यक् स्वीकार करता है। उनके द्वारा प्रदत्त प्रायश्‍चित्त का सम्यक् निर्वहन करता है।

8. दान्त—इन्द्रिय व मन पर विजय प्राप्त कर प्रायश्‍चित्त में प्राप्त तप का सम्यक् वहन करता है।

9. अमायी—निश्छल भाव से आलोचना करता है।

10. अपश्‍चात्तापी—आलोचना करके पश्‍चात्ताप नहीं करता। वह ऐसा नहीं सोचता, मैंने क्यों आलोचना की, आलोचना नहीं करता तो अच्छा होता। किन्तु वह ऐसा मानता है कि मैं पुण्यशाली हूं, जो प्रायश्‍चित्त स्वीकार कर विशुद्ध हो गया।

आलोचना की निष्पत्ति

आलोचना से आठ गुण निष्पन्न होते हैं—

1. लघुता की वृद्धि—भारवाही का भार उतर जाने पर जैसे वह हल्का हो जाता है, उसी प्रकार आलोचक शल्योद्धार होने पर हल्का हो जाता है।

2. आह्लादजनन—आह्लाद अथवा प्रमोद की उत्पत्ति। जैसे आतप से तप्त व्यक्ति मलयाचल से आने वाले पवन के सम्पर्क से शीतलता का अनुभव करता है, उसी प्रकार अतिचार रूपी घर्म से संतप्त चित्त आलोचना रूपी पवन से आह्लाद का अनुभव करता है।

3. स्व-पर दोष निवृत्ति—स्वयं के दोष की निवृत्ति होती है। उसे देखकर दूसरों को भी आलोचना करने की प्रेरणा मिलती है। फलत: वे भी आलोचनाभिमुख होकर दोष रहित बनते हैं।

4. आर्जव—जो अतिचार प्रतिसेवित हुआ है, उसको दूसरों के सन्मुख प्रकट करने से आर्जव सम्यक्तया आसेवित होता है।

5. शोधि—अतिचार रूपी पंक से मलिन चारित्र की प्रायश्‍चित्त रूपी जल से निर्मलता होती है।

6. दुष्करकारिता—प्रतिसेवना से भी आलोचना दुष्कर है, क्योंकि अनादि भवों के अभ्यास के कारण प्रतिसेवना होना आसान है परन्तु उसकी आलोचना तभी संभव है, जब चित्त में प्रबल मोक्षानुगामी वीर्य प्रकट होता है।

7. विनय—आलोचना करने से चारित्रविनय की सम्यक् आराधना होती है।

8. नि:शल्यता—माया आदि शल्यों का उद्धरण। सशल्य आत्मा नि:शल्य बन जाती है, दोष सहित आत्मा निर्दोष बन जाती है।

आलोचना करने वाला शाश्‍वत सुख को प्राप्त होता है तथा आलोचना न करने वाला जन्म-मरण को बढ़ाने वाला होता है।

५. निश्छल भाव से....छलपूर्वक (अपलिउंचियं.... पलिउंचियं)

जिस प्रकार के दोष का सेवन किया है, उसे ॠजुता से तथारूप स्वीकार करना अप्रतिकुञ्चन (अपरिकुञ्चन) है।

जिस प्रकार के दोष का सेवन किया है, उसे मायापूर्वक—भिन्न रूप में प्रस्तुत करना प्रतिकुञ्चन (परिकुञ्चन) है।

प्रस्तुत आलापक में एक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करने का निरूपण है।

आलोचक की मन:स्थिति के दो प्रकार हो सकते हैं—1. निश्छल 2. छलपूर्वक। इसकी परीक्षा आलोचना देने वाला करता है। आलोचना देने वाले के दो प्रकार हैं—1. आगमव्यवहारी 2. श्रुतव्यवहारी।

1. आगमव्यवहारी—केवलज्ञानी, मन:पर्यवज्ञानी, अवधिज्ञानी, चतुर्दशपूर्वी, अभिन्नदसपूर्वी और नौपूर्वी ये अपने ज्ञानातिशय से आलोचक की ॠजुता व माया को जान लेते हैं। यदि आलोचक आलोचना करते समय अतिचारों को भूल जाता है तो उसे अतिचारों की स्मृति करा देते हैं।

2. श्रुतव्यवहारी छेदसूत्रों के ज्ञाता होते हैं। वे आलोचक को तीन बार आलोचना करने के लिए कहते हैं। यदि आलोचक तीनों बार सदृश आलोचना करता है तो उन्हें ज्ञात हो जाता है कि आलोचक निश्छल होकर आलोचना कर रहा है। यह अप्रतिकुञ्च-निश्छल है।

आलोचक को तीन बार पूछने पर यदि वह असदृश आलोचना करता है तो वे (श्रुतव्यवहारी) आलोचक के शरीरगत भाव, उच्चारण व पूर्वापरविसंवादिनी वाणी के आधार पर उसके कुटिल भावों को जान लेते हैं, यह प्रतिकुञ्च-मायावी है।

छलपूर्वक आलोचना के चार विकल्प हैं—

1. द्रव्य-प्रतिकुञ्चना—सचित्त की प्रतिसेवना कर आलोचना करते समय कहना कि मैंने अचित्त की प्रतिसेवना की है।

2. क्षेत्र-प्रतिकुञ्चना—जनपद में प्रतिसेवना कर आलोचना करते समय कहना कि मैंने मार्ग (अटवी) में प्रतिसेवना की है।

3. काल-प्रतिकुञ्चना—सुभिक्ष काल में प्रतिसेवना कर कहना कि मैंने दुर्भिक्षकाल में प्रतिसेवना की है।

4. भाव-प्रतिकुञ्चना—स्वस्थ अवस्था में प्रतिसेवना कर कहना कि मैंने ग्लान अवस्था में प्रतिसेवना की है।

इस प्रकार उभयत:—संकल्प काल और आलोचना काल में निश्छल होकर आलोचना करने से वास्तविक शुद्धि होती है। उभयत: छलपूर्वक आलोचना करने से वास्तविक शुद्धि नहीं होती। अत: माया हेतुक एक मास का प्रायश्‍चित्त और दिया जाता है।

यदि किसी ने षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त योग्य अतिचार का प्रतिसेवन किया हो, फिर चाहे वह निश्छल होकर आलोचना करे अथवा छलपूर्वक उसे षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त ही प्राप्त होता है। यह जीतकल्प है। जिस तीर्थंकर के शासन काल में जितना उत्कृष्टत: तप काल होता है, उतना ही उत्कृष्टत: तप: प्रायश्‍चित्त दिया जा सकता है।

श्रमण भगवान महावीर की उत्कृष्ट तपश्‍चर्या छह मास है, अत: उनके शासन काल में उत्कृष्टत: उतना ही तप और उतना ही तप:प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।

सूत्र ५

शब्द विमर्श

तेण परं—प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त तेण परं का अर्थ है—उससे आगे अर्थात् पाञ्चामासिक से अधिक प्रतिसेवना करने वाले को।

२. जे भिक्खू दोमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स तेमासियं।।

यो भिक्षु: द्वैमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: त्रैमासिकम्।

२.जो भिक्षु द्वैमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को द्वैमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को त्रैमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

३. जे भिक्खू तेमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स तेमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं।।

यो भिक्षु: त्रैमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: त्रैमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकम्।

3.जो भिक्षु त्रैमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को त्रैमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को चातुर्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

४. जे भिक्खू चाउम्मासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं।।

यो भिक्षु: चातुर्मासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्चमासिकम्।

४. जो भिक्षु चातुर्मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को चातुर्मासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को पाञ्चमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

५. जे भिक्खू पंचमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स छम्मासियं। तेण परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

यो भिक्षु: पाञ्चमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्चमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: षाण्मासिकम्। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:।

५. जो भिक्षु पाञ्चमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को पाञ्चमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे (पाञ्चमासिक से अधिक प्रतिसेवना करने वाले को) छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास (वही षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त) प्राप्त होते हैं।

बहुसो पडिसेवणा-पदं

६. जे भिक्खू बहुसोवि मासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स मासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं।।

बहुश: प्रतिसेवन-पदम्

यो भिक्षु बहुश: अपि मासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: मासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकम्।

बहुश: प्रतिसेवना-पद

६. जो भिक्षु बहुत बार मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को मासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को द्वैमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

७. जे भिक्खू बहुसोवि दोमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स तेमासियं।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि द्वैमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: त्रैमासिकम्।

७. जो भिक्षु बहुत बार द्वैमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को द्वैमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को त्रैमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

८. जे भिक्खू बहुसोवि तेमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स तेमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि त्रैमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: त्रैमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकम्।

८. जो भिक्षु बहुत बार त्रैमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को त्रैमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को चातुर्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

९. जे भिक्खू बहुसोवि चाउम्मासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि चातुर्मासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्चमासिकम्।

९. जो भिक्षु बहुत बार चातुर्मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को चातुर्मासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को पाञ्चमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

१०. जे भिक्खू बहुसोवि पंचमासियं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं, पलिउंचियं आलोएमाणस्स छम्मासियं। तेण परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि पाञ्चमासिकं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्चमासिकम्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: षाण्मासिकम्। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:।

१०. जो भिक्षु बहुत बार पाञ्चमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को पाञ्चमासिक और छलपूर्वक आलोचना करने वाले को षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास प्राप्त होते हैं।६

सूत्र ६-१०

६.

बहुत बार मासिक, द्वैमासिक, चातुर्मासिक और पाञ्चमासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना करने पर एक मासिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। एक बार मासिक परिहारस्थान की प्रतिसेवना करने पर भी एक मासिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। इस प्रकार विषम प्रतिसेवना में समान प्रायश्‍चित्त देने पर क्या आलोचनार्ह के प्रति राग-द्वेष की आपत्ति नहीं आती?

आचार्य कहते हैं कि विषम प्रतिसेवना में भी समान प्रायश्‍चित्त का विधान सूत्र में है, सूत्र सर्वज्ञ प्रणीत है, सर्वज्ञ वीतराग होते हैं, अत: उनके विषय में राग-द्वेष की आपत्ति संभव नहीं है।

भाष्यकार व वृत्तिकार ने प्रायश्‍चित्त भेद के कारणों पर विमर्श किया है, जो इस प्रकार हैं—

1. प्रतिसेवना में राग-द्वेष की वृद्धि-हानि।

2. अध्यवसाय की तीव्रता-मंदता।

3. दोष का सेवन कर अनुताप के स्थान पर हर्ष का वेदन।

कोई भिक्षु अशुभ परिणामों से प्रतिसेवना करता है, उसे एक मास का प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। कोई भिक्षु शुभ परिणामों से यतनापूर्वक प्रतिसेवना करता है तो उसे अनेक मासिक प्रतिसेवना में भी एक मासिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।

प्रतिसेवक के राग-द्वेष के अध्यवसायों की हानि-वृद्धि को जानकर राग-द्वेष के अनुरूप हीनाधिक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। क्योंकि राग-द्वेष के कारण ही दोषों की वृद्धि व कर्मोपचय की उत्पत्ति होती है।

तीव्र अध्यवसाय से द्वैमासिक प्रतिसेवना करने वाले को त्रैमासिक यावत् षाण्मासिक तथा मूल, छेद व पारांचित प्रायश्‍चित्त भी आ सकता है। इसी प्रकार अध्यवसाय की मंदता से प्रायश्‍चित्त का ह्रास भी हो सकता है। मासिक प्रतिसेवना करने पर भी भिन्न मास का प्रायश्‍चित्त, कदाचित् पच्चीस दिन रात यावत् पांच दिन रात का प्रायश्‍चित्त भी आ सकता है।

कोई प्राणातिपात करके अनुताप करता है उसके प्रायश्‍चित्त की हानि हो जाती है और कोई दोष सेवन कर हर्ष की अनुभूति करता है। जैसे-जैसे हर्ष बढ़ता है, वैसे-वैसे प्रायश्‍चित्त की भी वृद्धि हो जाती है।

भाष्यकार ने इसे वैद्य के उदाहरण से स्पष्ट किया है—जो रोग जितनी औषध से ठीक होता है, वैद्य रोगी को उतनी ही मात्रा में औषध देता है। उसी प्रकार आगमज्ञानी व श्रुतज्ञानी आचार्य गीतार्थ, अगीतार्थ प्रतिसेवक को उतना ही प्रायश्‍चित्त देते हैं, जिससे उनकी विशोधि हो सके।

भाष्यकार ने पांच वणिक, तांबोलिक खल्वाट के दृष्टान्त से प्रस्तुत विषय पर प्रकाश डाला है। वृत्तिकार ने भी प्रस्तुत प्रसंग पर विशद विवेचन किया है।

सइं पडिसेवणा-संजोगसुत्त-पदं

११. जे भिक्खू मासियं वा दोमासियं वा तेमासियं वा चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स मासियं वा दोमासियं वा तेमासियं वा चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा, पलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं वा तेमासियं वा चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा छम्मासियं वा। तेणं परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

सकृत् प्रतिसेवन-संयोगसूत्र-पदम्

यो भिक्षु मासिकं वा द्वैमासिकं वा त्रैमासिकं वा चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहार-स्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: मासिकं वा द्वैमासिकं वा त्रैमासिकं वा चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा, परिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकं वा त्रैमासिकं वा चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा षाण्मासिकं वा। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:

सकृत् प्रतिसेवना-संयोगसूत्र-पद

11. जो भिक्षु मासिक, द्वैमासिक, त्रैमासिक, चातुर्मासिक और पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) मासिक, द्वैमासिक, त्रैमासिक, चातुर्मासिक और पाञ्चमासिक तथा छलपूर्वक आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) द्वैमासिक, त्रैमासिक, चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास प्राप्त होते हैं।

बहुसो पडिसेवणा-संजोगसुत्त-पदं

१२. जे भिक्खू बहुसोवि मासियं वा बहुसोवि दोमासियं वा बहुसोवि तेमासियं वा बहुसोवि चाउम्मासियं वा बहुसोवि पंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स मासियं वा दोमासियं वा तेमासियं वा चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा, पलिउंचियं आलोएमाणस्स दोमासियं वा तेमासियं वा चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा छम्मासियं वा। तेण परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

बहुश: प्रतिसेवन-संयोगसूत्र-पदम्

यो भिक्षु: बहुश: अपि मासिकं वा बहुश: अपि द्वैमासिकं वा बहुश: अपि त्रैमासिकं वा बहुश: अपि चातुर्मासिकं वा बहुश: अपि पाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: मासिकं वा द्वैमासिकं वा त्रैमासिकं वा चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा, परिकुञ्चितम् आलोचयत: द्वैमासिकं वा त्रैमासिकं वा चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा षाण्मासिकं वा। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:।

बहुश: प्रतिसेवना-संयोगसूत्र-पद

१२. जो भिक्षु बहुत बार मासिक, बहुत बार द्वैमासिक, बहुत बार त्रैमासिक, बहुत बार चातुर्मासिक और बहुत बार पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) मासिक, द्वैमासिक, त्रैमासिक, चातुर्मासिक और पाञ्चमासिक तथा छलपूर्वक आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) द्वैमासिक, त्रैमासिक, चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास प्राप्त होते हैं।७

सूत्र ११,१२

७.

प्रथम पांच (1-5) सूत्रों में कृत्स्‍न आरोपणा का वर्णन है—जितनी प्रतिसेवना, उतना प्रायश्‍चित्त। अग्रिम पांच (6-10) सूत्रों में बहुश: प्रतिसेवना का एक प्रायश्‍चित्त है, शेष का उसी में अन्तर्भाव हो जाता है। इस प्रकार पूर्ववर्ती दस (1-10) सूत्रों का सूत्रद्वयी में समाहार हो जाता है। प्रस्तुत सूत्रद्वयी इनके सांयोगिक विकल्पों का निदर्शन है। सकल सूत्रों एवं बहुश: सूत्रों के सांयोगिक विकल्प छब्बीस-छब्बीस होते हैं—

1. द्विकसंयोगी दस।

2. त्रिकसंयोगी दस।

3. चतुष्कसंयोगी पांच।

4. पंचसंयोगी एक।

कुल भंग छब्बीस।

सूत्रकार ने अंतिम पंचसंयोगी भंग का ग्रहण किया है। भाष्यकार व वृत्तिकार का मत है कि जिस प्रकार वल्ली का अग्रभाग खींचने पर समूची वल्ली खींच ली जाती है, उसी प्रकार अंतिम विकल्प से शेष सभी सांयोगिक विकल्पों को अर्थत: ग्रहण कर लेना चाहिए। यही इन दोनों सूत्रों का प्रयोजन है।

प्रस्तुत प्रसंग में भाष्यकार ने अनेक दोषों का एकत्व—अनेक प्रतिसेवनाओं का एक प्रायश्‍चित्त देने का अनेक दृष्टान्तों से निरूपण किया है। उदाहरणार्थ—एक औषध से वातादि तीनों रोग उपशान्त हो जाते हैं। बहुत औषधियों से वातादि अनेक रोग उपशान्त होते हैं तथा एक ही औषधि से वातादि एक ही रोग उपशान्त होता है। इन तीनों विकल्पों को ग्रहण करने पर चौथा विकल्प—अनेक औषधियों से एक वातादि रोग नष्ट होता है, गृहीत हो जाता है।

इसी प्रकार मासार्ह प्रतिसेवना की शुद्धि के लिए एक मास, अनेक मास की प्रतिसेवना के लिए भी एक मास अथवा अनेक मासों की प्रतिसेवना के उपशमन के लिए एक मास अथवा पांच रात दिन का प्रायश्‍चित्त तथा पांच रात दिन जितने प्रायश्‍चित्त की प्रतिसेवना में एक मास अथवा अनेक मासों का प्रायश्‍चित्त दिया जाता हैं।

जैसे अत्यन्त गहरे कीचड़ को दूर करने के लिए जिस खार का प्रयोग किया जाता है, वह अन्य मलों का भी शोधन कर देता है, उसी प्रकार एक गुरुतर दण्ड से अनेक छोटे-छोटे दोषों का शोधन संभव है।

लोक व्यवहार में भी यह देखा जाता है कि एक चोर ने अनेक प्रकार की अनेक दिनों तक चोरियां कीं। वह पकड़ में नहीं आया। एक दिन उसने सेंध लगाकर राजप्रासाद से रत्‍न चुरा लिए। आरक्षकों ने पकड़कर राजा के समक्ष उपस्थित किया। राजा ने उसे मृत्यु दण्ड दिया। शेष सारे दण्ड उसी में समाहित हो गए। ठीक उसी प्रकार लोकोत्तर में भी एक गुरुतर दण्ड से अनेक छोटे-छोटे दोषों का शोधन संभव है।

सइं साइरेगपडिसेवणा-पदं

१३. जे भिक्खू चाउम्मासियं वा साइरेगचाउम्मासियं वा पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं वा साइरेग-चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा, पलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा छम्मासियं वा। तेण परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

सकृत् सातिरेकप्रतिसेवन-पदम्

यो भिक्षु: चातुर्मासिकं वा सातिरेकचातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकं वा सातिरेक चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा सातिरेक पाञ्चमासिकं वा, परिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्चमासिकं वा सातिरेक पाञ्चमासिकं वा षाण्मासिकं वा। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:।

सकृत् सातिरेकप्रतिसेवना-पद

१३. जो भिक्षु चातुर्मासिक, सातिरेक चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) चातुर्मासिक, सातिरेक चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और सातिरेक पाञ्चमासिक तथा छलपूर्वक आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) पाञ्चमासिक, सातिरेक पाञ्चमासिक और षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास प्राप्त होते हैं।

बहुसो साइरेगपडिसेवणा-पदं

१४. जे भिक्खू बहुसोवि चाउम्मासियं वा बहुसोवि साइरेगचाउम्मासियं वा बहुसोवि पंचमासियं वा बहुसोवि साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणस्स चाउम्मासियं वा साइरेग-चाउम्मासियं वा पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा, पलिउंचियं आलोएमाणस्स पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा छम्मासियं वा। तेण परं पलिउंचिए वा अपलिउंचिए वा ते चेव छम्मासा।।

बहुश: सातिरेकप्रतिसेवन-पदम्

यो भिक्षु: बहुश: अपि चातुर्मासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकचातुर्मासिकं वा बहुश: अपि पाञ्चमासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: चातुर्मासिकं वा सातिरेकचातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा सातिरेकपाञ्चमासिकं वा, परिकुञ्चितम् आलोचयत: पाञ्च-मासिकं वा सातिरेकपाञ्चमासिकं वा षाण्मासिकं वा। तस्मात् परं परिकुञ्चिते वा अपरिकुञ्चिते वा ते एव षण्मासा:।

बहुश: सातिरेकप्रतिसेवना-पद

१४. जो भिक्षु बहुत बार चातुर्मासिक, बहुत बार सातिरेक चातुर्मासिक, बहुत बार पाञ्चमासिक और बहुत बार सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) चातुर्मासिक, सातिरेक चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और सातिरेक पाञ्चमासिक तथा छलपूर्वक आलोचना करने वाले को (प्रतिसेवना के अनुरूप क्रमश:) पाञ्चमासिक, सातिरेक पाञ्चमासिक और षाण्मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उससे आगे छलपूर्वक अथवा निश्छल भाव से आलोचना करने पर वे ही छह मास प्राप्त होते हैं।८

सूत्र १३-१४

८

पूर्ववर्ती (1-12) सूत्रों में सकृत् प्रतिसेवना, बहुश: प्रतिसेवना, सकृत् प्रतिसेवना-संयोग तथा बहुश: प्रतिसेवना-संयोग में मासिक, चातुर्मासिक आदि प्रायश्‍चित्तों का विधान किया गया है। प्रस्तुत सूत्रद्वयी में सातिरेक-मासिक और सातिरेक-चातुर्मासिक प्रायश्‍चित्त का निर्देश है।

प्रतिसेवना के दो प्रकार हैं—शुद्ध और अशुद्ध। शुद्ध भाव से और यतना से की गई प्रतिसेवना शुद्ध होती है। वह शुद्धता के कारण प्रायश्‍चित्त का विषय नहीं बनती।

अशुद्ध भाव से और अयतना से की गई प्रतिसेवना अशुद्ध होती है। वह अशुद्धता के कारण प्रायश्‍चित्त का विषय बनती है। अशुद्ध के लिए केवल मासिक आदि और सातिरेक-मासिक आदि प्रायश्‍चित्त का विधान है।

स्पष्टीकरण करते हुए आचार्य कहते हैं—सस्‍निग्ध हाथ अथवा पात्र से भिक्षा ग्रहण, बीज, हरित आदि के संघट्टन, परित्तकाय पर परम्पर-निक्षिप्त भिक्षा ग्रहण आदि कारणों से पनक (पांच दिन-रात का), प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। यदि किसी ने सस्‍निग्ध हाथ से शय्यातरपिण्ड का ग्रहण किया तो उसे सातिरेक-मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

इसी प्रकार अनेक भिन्न-भिन्न प्रतिसेवनाओं के संयोग से सातिरेक-मासिक, सातिरेक-द्वैमासिक, सातिरेक-त्रैमासिक आदि प्रायश्‍चित्त निष्पन्न होते हैं। सातिरेक-मासिक, सातिरेक-द्वैमासिक आदि प्रायश्‍चित्तों के द्विकसंयोगी, त्रिकसंयोगी आदि सांयोगिक विकल्प करने पर इन सूत्रों की संख्या हजारों तक पहुंच जाती है। यहां केवल सूचना-मात्र के लिए दो चतुष्क-संयोगी सूत्रों का ग्रहण किया गया है।

परिहारट्ठाण-पडिसेवणा-पदं

१५. जे भिक्खू चाउम्मासियं वा साइरेगचाउम्मासियं वा पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणे ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं। ठविए वि पडिसेवित्ता, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया। पुव्विं पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पुव्विं पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। पच्छा पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पच्छा पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं, अपलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए अपलिउंचियं, पलि-उंचिए पलिउंचियं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं आलोएमाणस्स सव्वमेयं सकयं साहणिय जे एयाए पट्ठवणाए पट्ठविए निव्विसमाणे पडिसेवेइ, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया।।

परिहारस्थान-प्रतिसेवन-पदम्

यो भिक्षु: चातुर्मासिकं वा सातिरेकचातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्। स्थापिते अपि प्रतिसेव्य, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्। पूर्वं प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पूर्वं प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। पश्‍चात् प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पश्‍चात् प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, अपरिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितं, परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: सर्वमेतत् स्वकृतं संहत्य यत् एतस्यां प्रस्थापनायां प्रस्थापित: निर्विशमान: प्रतिसेवते, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्।

परिहारस्थान-प्रतिसेवना-पद

१५. जो भिक्षु चातुर्मासिक, सातिरेक चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने पर स्थापनीय (परिहारतप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके उसका वैयावृत्त्य करना चाहिए। प्रायश्‍चित्त में स्थापित करने के बाद भी प्रतिसेवना करे तो उसका सम्पूर्ण९ प्रायश्‍चित्त उसी (पूर्वप्रदत्त प्रायश्‍चित्त) में आरोपित कर देना चाहिए।१०

१. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

२. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

३. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

४. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।११

निश्छल संकल्प की स्थिति में निश्छल भाव से आलोचना करने वाले के इस सारे स्वकृत को एकत्र करके उस सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त को भी उसी प्रायश्‍चित्त में आरोपित कर देना चाहिए, जो उसने इस प्रस्थापना में प्रस्थापित होने पर निर्विशमान अवस्था (प्रायश्‍चित्त-वहनकाल) में प्रतिसेवन किया है।

सूत्र १५

९. निरवशेष—सम्पूर्ण (कसिणे)

इसके छह प्रकार हैं—

1. प्रतिसेवनाकृत्स्‍न।

2. संचयकृत्स्‍न।

3. आरोपणाकृत्स्‍न।

4. अनुग्रहकृत्स्‍न।

5. अनुद्घातकृत्स्‍न।

6. निरवशेषकृत्स्‍न।

1. प्रतिसेवनाकृत्स्‍न—पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो ऐसी प्रतिसेवना करना।

2. संचयकृत्स्‍न—एक सौ अस्सी मास का प्रायश्‍चित्त।

3. आरोपणाकृत्स्‍न—छह मास का आरोपणा प्रायश्‍चित्त।

4. अनुग्रहकृत्स्‍न और निरनुग्रहकृत्स्‍न।

प्रस्तुत संदर्भ में अनुग्रहकृत्स्‍न, निरनुग्रहकृत्स्‍न विवेचनीय है। इसके दो आदेश हैं—

1. छह दिन बीत जाने पर छह मास का प्रक्षेप।

2. छह दिन शेष रहने पर छह मास का प्रक्षेप।

अनुग्रहकृत्स्‍न का प्रथम मत मित्रवाचकक्षमाश्रमण का है। इस मत के अनुसार पूर्व प्रस्थापित छह मास का प्रायश्‍चित्त है। उसका वहन करते हुए छह दिन व्यतीत हो चुके हैं। इसी बीच छह मास का प्रायश्‍चित्त और प्राप्त हो जाता है, उस स्थिति में पूर्व प्रायश्‍चित्त अर्थात् पांच मास और चौबीस दिन का झोष (कम) हो जाता है। बाद में प्राप्त हुए छह मास के प्रायश्‍चित्त का पूर्ववर्ती प्रायश्‍चित्त में प्रक्षेप कर दिया जाता है।

अनुग्रहकृत्स्‍न का दूसरा मत रक्षितगणि-क्षमाश्रमण का है। इस मत के अनुसार पूर्व प्रस्थापित छह मास का प्रायश्‍चित्त पूर्ण रूप से पालन कर लिया गया है। केवल छह दिन शेष रहे हैं। इस बीच छह मास का प्रायश्‍चित्त और प्राप्त हो जाता है। पश्‍चात्वर्ती छह मासों का अंतर्भाव छह दिनों में कर समस्त प्रायश्‍चित्त को झोष (कम) कर दिया जाता है। इस प्रकार बारह मास का प्रायश्‍चित्त छह मास में ही वहन कर लिया जाता है।

निरनुग्रहकृत्स्‍न—इसके सम्बन्ध में वृत्तिकार का मत है कि कोई भिक्षु छह मासिक प्रायश्‍चित्त का वहन कर रहा है, केवल छह दिन शेष रहे हैं। इसी अन्तराल में किसी दोष का सेवन करने पर पुन: छह मासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो जाता है। उस स्थिति में अवशिष्ट छह दिन परित्यक्त हो जाते हैं। धृति व संहनन की सबलता के कारण पश्‍चात्वर्ती छह मासिक प्रायश्‍चित्त पूर्ण रूप से वहन किया जाता है—इस प्रकार पूर्व के पांच मास व चौबीस दिन, पश्‍चात् के प्राप्त छह मास, कुल छह दिन कम बारह मास का प्रायश्‍चित्त वहन करना निरनुग्रहकृत्स्‍न प्रायश्‍चित्त है। यह ज्येष्ठ प्रस्थापना दान है।

5. अनुद्घातकृत्स्‍न—कालगुरु अर्थात् गुरुमास आदि अथवा निरन्तर प्रायश्‍चित्त देना। यह तीन प्रकार का प्रज्ञप्त है—

1. कालगुरु—ग्रीष्म आदि कर्कश काल में प्रायश्‍चित्त देना।

2. तपोगुरु—निरन्तर तेले-तेले की तपस्या का प्रायश्‍चित्त देना।

3. उभयगुरु—ग्रीष्म ॠतु में निरन्तर प्रायश्‍चित्त देना।

४. निरवशेषकृत्स्‍न—प्राप्त प्रायश्‍चित्त का संपूर्ण रूप से वहन करना।

१०. आरोपित कर देना चाहिए (आरुहेयव्वे)

एक दोष से प्राप्त प्रायश्‍चित्त में दूसरे दोष के आसेवन से प्राप्त प्रायश्‍चित्त का आरोपण करना आरोपणा है।

पांच अहोरात्र से छह मास पर्यन्त आरोपणा प्रायश्‍चित्त का उत्कृष्ट विधान है, क्योंकि तीर्थंकर छद्मस्थ काल में जितना उत्कृष्ट तप करते हैं, उनके तीर्थ में उतने ही प्रमाण में आरोपणा तप:कर्म का व्यवहार होता है।

आरोपणा के पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. प्रस्थापिता।

2. स्थापिता।

3. कृत्स्‍ना।

4. अकृत्स्‍ना।

5. हाडहडा।

1. प्रस्थापिता—आरोपित प्रायश्‍चित्त का वहन करना।6 ठाणं में इसका अर्थ है—प्रायश्‍चित्त में प्राप्त अनेक तपों में से किसी एक तप को प्रारंभ करना,7 व्यवहार भाष्य व निशीथ चूर्णि के अनुसार—षाण्मासिक, पाञ्चमासिक आदि प्रायश्‍चित्तों को वहन करते हुए जो अन्य उद्घात अथवा अनुद्घात प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो, उसका उसी प्रारब्ध तप में आरोपण करना, प्रस्थापिता आरोपणा है।

2. स्थापिता—वैयावृत्त्य काल में या अन्य प्रयोजन के कारण प्राप्त आरोपित प्रायश्‍चित्त को वैयावृत्त्य की परिसमाप्ति तक स्थापित—स्थगित करना।

3. कृत्स्‍ना—आरोपित प्रायश्‍चित्त में झोष (न्यूनता) न करना, कृत्स्‍ना आरोपणा है।

4. अकृत्स्‍ना—आरोपित प्रायश्‍चित्त को कुछ कम करना। आरोपणा में झोष करना, अकृत्स्‍ना आरोपणा है।

5. हाडहडा—प्राप्त प्रायश्‍चित्त का तत्काल वहन करना, हाडहडा आरोपणा है। इसके तीन प्रकार हैं—

1. सद्योरूपा 2. स्थापिता 3. प्रस्थापिता।

कोई भिक्षु षाण्मासिक, पाञ्चमासिक यावत् एकमासिक प्रायश्‍चित्त वहन कर रहा है। इसी बीच उसने सकारण अथवा निष्कारण किसी मूलगुण अथवा उत्तरगुण में दोष लगा दिया, फलत: उसे द्वैमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त हुआ। उस प्रथम प्रतिसेवना में उसे सानुग्रह आरोपणा दी जाती है अर्थात् दो मास के स्थान पर बीस दिन-रात का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। पुन: यदि वह उसी प्रकार के द्वैमासिक प्रायश्‍चित्त स्थान का सेवन करे तो उसे दूसरी बार निरनुग्रह आरोपणा—सम्पूर्ण दो मास का प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। इसी प्रकार उसकी कुल आरोपणा दो मास बीस दिन-रात की हो जाती है।

कितने मास के प्रायश्‍चित्त में सानुग्रह आरोपणा कितने दिन की होती है अथवा कितने दिन की सानुग्रह आरोपणा से निरनुग्रह प्रायश्‍चित्त के कितने मास आते हैं, इनकी लक्षण गाथा इस प्रकार है—

जितने दिन की सानुग्रह आरोपणा प्राप्त हो, उसमें पांच का भाग देकर उसमें से दो घटा दें तो निरनुग्रह प्रायश्‍चित्त के मास आ जाते हैं, जैसे—20/5 दिन = 4-2=2 मास जितने मास की सानुग्रह आरोपणा ज्ञात करनी हो, उसमें दो मिलाकर पांच गुणा करें, जैसे—दो मास की सानुग्रह आरोपणा 2+2=4×5=20 दिन।

प्रायश्‍चित्त-वहन के प्रारंभ, मध्य अथवा अन्त (जिस काल) में प्रतिसेवना करे, वही उस प्रायश्‍चित्त का आरोपण किया जाता है। अत: सूत्रकार ने 'आदिमज्झावसाणे' पद का प्रयोग किया है।

सअर्थ, सहेतु और सकारण—ये तीनों शब्द एकार्थक हैं। इनका अर्थ है निष्पत्ति सहित—जैसे—तन्तुओं से पट की निष्पत्ति होती है, अत: तन्तु पट के अर्थ, हेतु अथवा कारण हैं। विंशिका आरोपणा का हेतु है द्वैमासिक आरोपणा, अत: सअर्थ, सहेतु और सकारण विंशिका आरोपणा का परिमाण है दो मास, बीस दिन।

11. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवना.........पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना (पुव्विं पडिसेवियं........पच्छा आलोइयं)

प्रस्तुत सूत्रों में प्रतिसेवना व आलोचना में पूर्व, पश्‍चात् पदों के आधार पर चार विकल्प होते हैं—

1. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवना, पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

2. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवना, पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

3. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवना, पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

4. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवना, पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

प्रतिसेवनानुपूर्वी—कारण उपस्थित होने पर यथा लघु, गुरु, पांच दिन-रात, दस दिन-रात आदि प्रायश्‍चित्त योग्य दोषों का यतनापूर्वक आसेवन करना अर्थात् प्रायश्‍चित्त की अनुपूर्वी से—प्रायश्‍चित्त के क्रम से यतनापूर्वक प्रतिसेवना करना प्रतिसेवना की अनुपूर्वी है।

आलोचनानुपूर्वी—जिस क्रम से प्रतिसेवना की, उसी क्रम से आलोचना करना।

पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवना व आलोचना का प्रथम भंग है। जिस क्रम से प्रतिसेवना की, उसी क्रम से आलोचना करना। द्वितीय विकल्प वाला प्रतिसेवी मासिक, चातुर्मासिक, प्रायश्‍चित्तार्ह दोषों की पहले प्रतिसेवना करता है और बाद में पांच दिन-रात, दस दिन-रात प्रायश्‍चित्तार्ह दोषों की। किन्तु आलोचना करते समय पहले छोटे दोषों की और बाद में बड़े दोषों की आलोचना करता है अर्थात् पहले लघुपंचक की, बाद में मासिक, चातुर्मासिक की। उसके मन में माया का भाव आ जाता है, वह सोचता है—मैंने जिस क्रम से प्रतिसेवना की है, यदि उसी क्रम से आलोचना करूंगा तो मुझे अधिक प्रायश्‍चित्त आएगा (अयतना निष्पन्न, प्रतिसेवना निष्पन्न)। यदि मैं पहले लघु प्रायश्‍चित्त की आलोचना करूंगा तो मुझे एक ही प्रायश्‍चित्त आएगा। (प्रतिसेवना निष्पन्न) वह यह भी सोच सकता है, बहुत संभव है इस क्रम से आलोचना करने पर आचार्य मुझे यतना से प्रतिसेवना करने वाला जानकर प्रायश्‍चित्त नहीं देंगे या स्वल्प प्रायश्‍चित्त देंगे। इस प्रकार पूर्व-प्रतिसेवित पश्‍चात्-अलोचित तथा पश्‍चात्-प्रतिसेवित पूर्व-आलोचित इन दोनों भंगों में आलोचक में ॠजुता का अभाव है। अत: उसे माया हेतुक प्रायश्‍चित्त भी प्राप्त होता है। मायावी को एक गुरुमास का प्रायश्‍चित्त अधिक दिया जाता है।

प्रश्‍न है तृतीय भंग—''पश्‍चात् प्रतिसेवना पूर्व आलोचना'' कैसे संभव है? यदि कोई भिक्षु आचार्य आदि के कार्य के निमित्त से अन्य ग्राम में जा रहा है अथवा वह आचार्य के सम्मुख जाने की इच्छा व्यक्त करता है, जाने से पूर्व वह भिक्षु आचार्य को निवेदन करता है—अमुक कारण से अमुक काल तक इतनी विगय सेवन करने की अनुज्ञा चाहता हूं। यह पश्‍चात् प्रतिसेवना और पूर्व आलोचना है, ऐसा भाष्यकार व वृत्तिकार का मत है।

चतुर्थ विकल्प प्रथम विकल्प के सदृश है—जैसी प्रतिसेवना वैसी आलोचना।

सूत्र में प्रयुक्त चतुर्भंगी में आलोचक की संकल्प काल व आलोचना काल में होने वाली मन:स्थिति का मनोवैज्ञानिक विश्‍लेषण किया गया है। ॠजुता व माया के कारण आलोचक की मन:स्थिति के चार विकल्प हो सकते हैं—

1. संकल्प काल में ॠजुता, आलोचना काल में ॠजुता।

2. संकल्प काल में ॠजुता, आलोचना काल में माया।

3. संकल्प काल में माया, आलोचना काल में ॠजुता।

4. संकल्प काल में माया, आलोचना काल में माया।

कोई भिक्षु ॠजुतापूर्वक अपने समस्त अपराधों की आलोचना करने का चिन्तन कर आचार्य के पास जाता है। आचार्य उसका आदर, सत्कार करते हैं, उसके साथ मधुर व्यवहार करते हुए कहते हैं—तुम धन्य हो, कृतपुण्य हो। प्रतिसेवना दुष्कर नहीं, किन्तु उसकी सम्यक् आलोचना करना दुष्कर है। प्रतिसेवी संतुष्ट होकर अपना पूरा अपराध ॠजुतापूर्वक आचार्य के समक्ष प्रकट कर देता है। इसमें आलोचक संकल्प काल व आलोचना काल दोनों में अप्रतिकुञ्च—निश्छल है।

कोई भिक्षु ॠजुभाव से आलोचना करने के लिए आचार्य के पास जाता है। आचार्य आलोचना देने से पूर्व ही उसकी खरंटना करते हैं। परुष व्यवहार करते हैं। आलोचक भयभीत हो जाता है। अपने दोषों को छुपा लेता है। समग्रता से आलोचना नहीं करता। इसमें आलोचक संकल्प काल में ॠजु व आलोचना काल में माया करता है।

कोई भिक्षु प्रतिकुञ्च भाव से आलोचना करने के लिए आचार्य के पास जाता है। आचार्य उसे आश्‍वस्त करते हैं। उसके आलोचना करने के साहस का सम्मान करते हैं, उसे कहते हैं तुम पुण्यशाली हो, जो ॠजुतापूर्वक आलोचना करने आए हो, इस प्रकार प्रोत्साहित करने पर उसका मानस बदल जाता है और समग्रता से आचार्य के पास आलोचना कर लेता है। इसमें आलोचक संकल्प काल में प्रतिकुञ्च तथा आलोचना काल में अप्रतिकुञ्च है।

कोई भिक्षु प्रतिकुञ्च भाव से आलोचना करने के लिए आचार्य के पास जाता है। आचार्य उसके साथ कठोर व्यवहार करते हैं। वह अपने दोषों को छुपा लेता है। इसमें आलोचक उभयकाल—संकल्प काल व आलोचना काल में माया करता है।

जो आलोचना उभयत काल में अप्रतिकुञ्च होती है, वही तात्त्विकी शुद्धि है।

१६. जे भिक्खू बहुसोवि चाउम्मासियं वा बहुसोवि साइरेगचाउम्मासियं वा बहुसोवि पंचमासियं वा बहुसोवि साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, अपलिउंचियं आलोएमाणे ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं। ठविए वि पडिसेवित्ता, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया। पुव्विं पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पुव्विं पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। पच्छा पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पच्छा पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं, अपलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए अपलिउंचियं, पलिउंचिए पलिउंचियं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं आलोएमाणस्स सव्वमेयं सकयं साहणिय जे एयाए पट्ठवणाए पट्ठविए निव्विसमाणे पडिसेवेइ, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि चातुर्मासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकचातुर्मासिकं वा बहुश: अपि पाञ्चमासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्। स्थापिते अपि प्रतिसेव्य, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्। पूर्वं प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पूर्वं प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। पश्‍चात् प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पश्‍चात् प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, अपरिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम् आलोचयत: सर्वमेतत् स्वकृतं संहत्य यत् एतस्यां प्रस्थापनायां प्रस्थापित: निर्विशमान: प्रतिसेवते, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्।

१६. जो भिक्षु बहुत बार चातुर्मासिक, बहुत बार सातिरेक चातुर्मासिक, बहुत बार पाञ्चमासिक और बहुत बार सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, निश्छल भाव से आलोचना करने पर स्थापनीय (परिहारतप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए। प्रायश्‍चित्त में स्थापित करने के बाद भी प्रतिसेवना करे तो उसका सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त उसी (पूर्वप्रदत्त प्रायश्‍चित्त) में आरोपित कर देना चाहिए।

१. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

२. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

३. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

४. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

निश्छल संकल्प की स्थिति में निश्छल भाव से आलोचना करने वाले के इस सारे स्वकृत को एकत्र करके उस सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त को भी उसी प्रायश्‍चित्त में आरोपित कर देना चाहिए, जो उसने इस प्रस्थापना में प्रस्थापित होने पर निर्विशमान अवस्था (प्रायश्‍चित्त-वहनकाल) में प्रतिसेवन किया है।

१७. जे भिक्खू चाउम्मासियं वा साइरेगचाउम्मासियं वा पंचमासियं वा साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, पलिउंचियं आलोएमाणे ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं। ठविए वि पडिसेवित्ता, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया। पुव्विं पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पुव्विं पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। पच्छा पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पच्छा पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं, अपलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए अपलिउंचियं, पलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए पलिउंचियं आलोएमाणस्स सव्वमेयं सकयं साहणिय जे एयाए पट्ठवणाए पट्ठविए निव्विसमाणे पडिसेवेइ, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया।।

यो भिक्षु: चातुर्मासिकं वा सातिरेक-चातुर्मासिकं वा पाञ्चमासिकं वा सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृृत्त्यम्। स्थापितेअपि प्रतिसेव्य, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्। पूर्वं प्रतिसेवितं, पूर्वम् आलोचितम्, पूर्वं प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। पश्‍चात् प्रतिसेवितं, पूर्वम् आलोचितम्, पश्‍चात् प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, अपरिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम् आलोचयत: सर्वमेतत् स्वकृतं संहत्य यत् एतस्यां प्रस्थापनायां प्रस्थापित: निर्विशमान: प्रतिसेवते, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्।

१७. जो भिक्षु चातुर्मासिक, सातिरेक चातुर्मासिक, पाञ्चमासिक और सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, छलपूर्वक आलोचना करने पर स्थापनीय (परिहार तप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए। प्रायश्‍चित्त में स्थापित करने के बाद भी प्रतिसेवना करे तो उसका सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त उसी (पूर्वप्रदत्त प्रायश्‍चित्त) में आरोपित कर देना चाहिए।

१. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

२. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

३. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

४. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

छलयुक्त संकल्प की स्थिति में छलपूर्वक आलोचना करने वाले के इस सारे स्वकृत को एकत्र करके उस सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त को भी उसी प्रायश्‍चित्त में आरोपित कर देना चाहिए, जो उसने इस प्रस्थापना में प्रस्थापित होने पर निर्विशमान अवस्था (प्रायश्‍चित्त-वहनकाल) में प्रतिसेवन किया है।

१८. जे भिक्खू बहुसोवि चाउम्मासियं वा बहुसोवि साइरेगचाउम्मासियं वा बहुसोवि पंचमासियं वा बहुसोवि साइरेगपंचमासियं वा एएसिं परिहारट्ठाणाणं अण्णयरं परिहारट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा, पलिउंचियं आलोएमाणे ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं। ठविए वि पडिसेवित्ता, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया। पुव्विं पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पुव्विं पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। पच्छा पडिसेवियं पुव्विं आलोइयं, पच्छा पडिसेवियं पच्छा आलोइयं। अपलिउंचिए अपलिउंचियं, अपलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए अपलिउंचियं, पलिउंचिए पलिउंचियं। पलिउंचिए पलिउंचियं आलोएमाणस्स सव्वमेयं सकयं साहणिय जे एयाए पट्ठवणाए पट्ठविए निव्विसमाणे पडिसेवेइ, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया।।

यो भिक्षु: बहुश: अपि चातुर्मासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकचातुर्मासिकं वा बहुश: अपि पाञ्चमासिकं वा बहुश: अपि सातिरेकपाञ्चमासिकं वा एतेषां परिहारस्थानानाम् अन्यतरं परिहारस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, परिकुञ्चितम् आलोचयत: स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्। स्थापिते अपि प्रतिसेव्य, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्। पूर्वं प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पूर्वं प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। पश्‍चात् प्रतिसेवितं पूर्वम् आलोचितम्, पश्‍चात् प्रतिसेवितं पश्‍चाद् आलोचितम्। अपरिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, अपरिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते अपरिकुञ्चितम्, परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम्। परिकुञ्चिते परिकुञ्चितम् आलोचयत: सर्वमेतत् स्वकृतं संहत्य यत् एतस्यां प्रस्थापनायां प्रस्थापित: निर्विशमान: प्रतिसेवते, तदपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्यात्

१८. जो भिक्षु बहुत बार चातुर्मासिक, बहुत बार सातिरेक चातुर्मासिक, बहुत बार पाञ्चमासिक और बहुत बार सातिरेक पाञ्चमासिक—इन परिहारस्थानों में से किसी परिहारस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, छलपूर्वक आलोचना करने पर स्थापनीय (परिहार तप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए। प्रायश्‍चित्त में स्थापित करने के बाद भी प्रतिसेवना करे तो उसका सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त उसी (पूर्वप्रदत्त प्रायश्‍चित्त) में आरोपित कर देना चाहिए।

१. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

२. पूर्वानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

३. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पूर्वानुपूर्वी से आलोचना।

४. पश्‍चानुपूर्वी से प्रतिसेवित दोष की पश्‍चानुपूर्वी से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• निश्छल भाव से आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर निश्छल भाव से आलोचना।

• छलपूर्वक आलोचना का संकल्प कर छलपूर्वक आलोचना।

छलयुक्त संकल्प की स्थिति में छलपूर्वक आलोचना करने वाले के इस सारे स्वकृत को एकत्र करके उस सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त को भी उसी प्रायश्‍चित्त में आरोपित कर देना चाहिए, जो उसने इस प्रस्थापना में प्रस्थापित होने पर निर्विशमान अवस्था (प्रायश्‍चित्त-वहनकाल) में प्रतिसेवन किया है।१२

सूत्र १५-१८

१२.

परिहारतप—वह प्रायश्‍चित्त जिसमें आलाप-संलाप आदि दस पदों का परिहार किया जाता है।

परिहारतप रूप प्रायश्‍चित्त का निसीहज्झयणं, ववहारो और कप्पो (बृहत्कल्प)—तीनों ही आगमों में तथा इनके व्याख्या साहित्य में विस्तार से विवेचन प्राप्त होता है।

निशीथ चूर्णि में उल्लेख है कि'जो भिक्षु एकमासिक यावत् छह मासिक प्रायश्‍चित्त योग्य प्रतिसेवना करता है, वह परिहारतप प्रायश्‍चित्त को प्राप्त होता है।

वृत्तिकार के अनुसार पांच अहोरात्र यावत् भिन्नमास प्रायश्‍चित्त जितनी प्रतिसेवना करने पर परिहारतप प्राप्त नहीं होता किन्तु मास, दो मास जितना प्रायश्‍चित्त आने पर परिहारतप प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।

बृहत्कल्पभाष्य के अनुसार—निष्कारण प्रतिसेवना करने वाला, कारण में भी अयतना से प्रतिसेवना करने वाला, स्वस्थ होने के बाद भी म्रक्षण आदि क्रियाएं करने वाला परिहारतप को प्राप्त होता है।

तत्त्वार्थ-भाष्य की वृत्ति में सिद्धसेनगणी ने कहा है कि 'जिस प्रायश्‍चित्त में साधुजन अपराधी को वंदना, संभाषण और अन्न-पान प्रदानादि क्रिया से परिहार कर देते हैं, उसे वंदना व संभाषण आदि नहीं किया करते हैं, वह परिहार प्रायश्‍चित्त कहलाता है। वह कम से कम एक मास का व अधिक से अधिक छह मास का होता है।

व्यवहार भाष्य में परिहारतप प्रायश्‍चित्त प्राप्ति के जिन स्थानों का उल्लेख किया गया है, वे इस प्रकार हैं—

1. कुल और श्रुत से असदृशपक्ष वाले मुनि को आचार्य बनाना।

2. चिकित्सा काल में मनोज्ञ औषध व आहार का आसक्ति से सेवन करना।

3. गण के द्वारा असम्मत शिष्य को आचार्य पद पर नियुक्त करना।

4. गण के लिए अप्रीतिकर व अयोग्य शिष्य को स्वेच्छा से आचार्य बनाना।

परिहारतप की अर्हता

परिहारतप प्रायश्‍चित्त उसी को दिया जाता है जो धृतिसम्पन्न, संहननसम्पन्न और गीतार्थ होता है।

पर्याय—जन्मपर्याय जघन्यत: उनतीस वर्ष तथा दीक्षा पर्याय जघन्यत: बीस वर्ष। दोनों की उत्कृष्ट स्थिति देशोनपूर्वकोटि वर्ष।

सूत्रार्थ—जघन्यत: नौवें पूर्व की तृतीय आचार वस्तु का ज्ञाता, उत्कृष्टत: कुछ कम दस पूर्व का ज्ञाता।

अभिग्रह—भिक्षाचर्या में द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से सम्बन्धित अभिग्रह करने वाला।

तप:कर्म—रत्‍नावलि, कनकावलि व सिंहविक्रीडित आदि तप:कर्म से भावित।

परिहारतप की विधि

परिहारतप स्वीकार करने वाला भिक्षु गुरु के वाम पार्श्‍व में पूर्व, उत्तर या चरंती दिशा में स्थित होता है। परिहारतप स्वीकार करने से पहले पारिहारिक व गुरु दोनों कायोत्सर्ग करते हैं। कायोत्सर्ग के दो हेतु हैं—

1. परिहारतप की निर्विघ्‍न समाप्ति के लिए।

2. अन्य भिक्षुओं को प्रतिबोध देने के लिए।

शुभ तिथि, मुहूर्त्त में आचार्य परिहारतप स्वीकार कराते हैं। परिहारतप स्वीकार करने वाले भिक्षु के लिए सकल गच्छ के समक्ष कल्पस्थित (आचार्य) तथा आनुपारिहारिक की नियुक्ति करते हैं।

पारिहारिक के साथ कल्पस्थित व आनुपारिहारिक की सामाचारी—

पारिहारिक भिक्षु के लिए आचार्य—कल्पस्थित होते हैं, अत: वह आचार्य को वंदना आदि करता है। यदि वह सूत्रार्थ के विषय में जिज्ञासा करता है तो आचार्य उसका समाधान करते हैं। आचार्य के आने पर वह उठता है—भाव-विनय करता है। शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में आचार्य द्वारा पूछने पर वह अपनी स्थिति निवेदित करता है। आचार्य उसे आलोचना, प्रत्याख्यान आदि करवाते हैं। आचार्य एक भिक्षु को उसके लिए आनुपारिहारिक के रूप में नियुक्त करते हैं।

पारिहारिक यदि स्वत: उठने, बैठने में असमर्थ है और वह आनुपारिहारिक को कहे कि तुम मुझे उठाओ तो वह उसे उठाता है, बिठाता है। भिक्षा के लिए गया हुआ पारिहारिक यदि भिक्षा ग्रहण करने में असमर्थ है तो आनुपारिहारिक उसे भिक्षा ग्रहण करके देता है। यदि वह भिक्षार्थ जाने में असमर्थ है तो आनुपारिहारिक उसे अकेला जाकर भिक्षा लाकर देता है। भण्डोपकरण की प्रतिलेखना व अन्यान्य आवश्यक सामाचारी में यथायोग्य सहयोग करता है। आनुपारिहारिक पारिहारिक की सम्पूर्ण क्रियाएं (कार्य) कुपित प्रियबंधु की तरह मौन भाव से करता है।

गण के शेष भिक्षुओं के साथ उसका दस पदों से सम्बन्ध विच्छिन्न रहता है। वे दस पद इस प्रकार हैं—

1. आलापन—परस्पर संभाषण न करना।

2. प्रतिपृच्छा—परस्पर सूत्रार्थ के सम्बन्ध में प्रश्‍न नहीं पूछना।

3. परिवर्तना—पूर्व पठित सूत्र की साथ में परिवर्तना न करना।

4. उत्थापन काल—उठने का समय होने पर भी परस्पर न उठाना।

5. वंदन—परस्पर वंदना आदि न करना।

6. मात्रक-समर्पण—श्‍लेष्म, कायिकी आदि का मात्रक लाकर न देना और न लेना।

7. प्रतिलेखन—एक दूसरे के उपकरणों की प्रत्युप्रेक्षा न करना।

8. संघाटक—भिक्षा भूमि, विचार भूमि आदि में साथ-साथ नहीं जाना।

9. भक्तपान—परस्पर भोजन आदि का आदान-प्रदान न करना।

10. संभोजन—परस्पर एक मण्डली में भोजन नहीं करना।

परिहारतप स्वीकार करने के बाद पारिहारिक के साथ सिर्फ आनुपारिहारिक का ही सम्बन्ध रहता है, अपेक्षा होने पर वही उसका अपेक्षित सहयोग कर सकता है। यदि गच्छवासी भिक्षु आलापन आदि दस पदों में से आठ पदों (संघाटक तक) का अतिक्रमण करते हैं तो उन्हें प्रत्येक पद के लिए मासलघु प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। भक्तपान देने पर चार लघुमास का तथा सहभोजन करने पर अनुद्घात-चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त आता है।

पारिहारिक भिक्षु यदि स्वयं संघाटक तक के पदों का अतिक्रमण करता है तो उसे प्रत्येक पद के लिए गुरुमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। गच्छवासी भिक्षुओं को आहार देने पर व उनके साथ आहार करने पर प्रत्येक पद का चार गुरुमास प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। वर्तमान में पूर्वगत ज्ञान तथा दृढ़ संहनन का व्यवच्छेद होने से परिहारतप का भी व्यवच्छेद है।

शब्द विमर्श

ठवणिज्जं ठवइत्ता— स्थापनीय की स्थापना करके—स्थापनीय के दो अर्थ हैं—

(1) परिहारतप की समस्त सामाचारी।

(2) वे कार्य जिनका शेष साधुओं को उसके साथ समाचरण नहीं करना होता है।

करणिज्जं वेयावडियं—परिहारतप प्रायश्‍चित्त वहन-काल में कल्पस्थित एवं अनुपारिहारिक को तपस्वी का वैयावृत्य करना चाहिए। व्यवहार भाष्य में वैयावृत्त्य के तीन प्रकार बतलाए गए हैं—1. अनुशिष्टी 2. उपालम्भ 3. उपग्रह।

(1) अनुशिष्टि—उपदेश देना अथवा स्तुति करना। निशीथ चूर्णि में इसका अर्थ उपदेश देना अथवा प्रोत्साहित करना किया है।

(2) उपालम्भ—अकरणीय में प्रवृत्त होने पर उपालम्भ देना।

(3) उपग्रह—द्रव्यत: और भावत: सहायता करना।

सव्वमेयं सकयं—स्वकृत सारा प्रायश्‍चित्त, जो अतिचार के कारण, आलोचना में माया के कारण अथवा असामाचारी के कारण प्राप्त होता है।

साहिणय—एकत्र करके अथवा छह मास से अतिरिक्त प्रायश्‍चित्त का झोस (परिशाटन) करके।

पट्ठवणाए पट्ठविए—आलोचना विधि एवं प्रायश्‍चित्त दान विधि के अनुसार जिसने यथायोग्य प्रायश्‍चित्त को वहन करना प्रारंभ कर दिया है, वह भिक्षु।

णिव्विसमाणे—प्रायश्‍चित्त वहन करता हुआ।

पारिहारिय-अपारिहारिय-पदं

१९. बहवे पारिहारिया बहवे अपारिहारिया इच्छेज्जा एगयओ अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएत्तए। नो से कप्पइ थेरे अणापुच्छित्ता एगयओ अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएत्तए, कप्पइ ण्हं थेरे आपुच्छित्ता एगयओ अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएत्तए। थेरा य ण्हं से वियरेज्जा एव ण्हं कप्पइ एगयओ अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएत्तए। थेरा य ण्हं से नो वियरेज्जा एव ण्हं नो कप्पइ एगयओ अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएत्तए, जो णं थेरेहिं अविइण्णे अभिनिसेज्जं वा अभिनिसीहियं वा चेएइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

पारिहारिक-अपारिहारिक-पदम्

बहव: पारिहारिका: बहव: अपारिहारिका: इच्छेयु: एकत: अभिनिषद्यां वा अभिनैषेधिकीं वा चेतयितुम्। नो तेषां कल्पते स्थविरान् अनापृच्छ्य एकत: अभिनिषद्याम् अभिनैषेधिकीं वा चेतयितुम्, कल्पते स्थविरान् आपृच्छ्य एकत: अभिनिषद्याम् अभिनैषेधिकीं वा चेतयितुम्। स्थविरा: च तेषां वितरेयु: एवं कल्पते एकत: अभिनिषद्यां वा अभिनैषेधिकीं वा चेतयितुम्। स्थविरा: च तेषां नो वितरेयु: एवं नो कल्पते एकत: अभिनिषद्यां वा अभिनैषेधिकीं वा चेतयितुम्, य: स्थविरै: अवितीर्ण: अभिनिषद्यां वा अभिनैषेधिकीं वा चेतयति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

पारिहारिक-अपारिहारिक-पद

१९. बहुत पारिहारिक, बहुत अपारिहारिक एकांत में अभिनिषद्या अथवा अभि-नैषेधिकी१३ में जाने की इच्छा करते हैं। स्थविरों की अनुमति के बिना एकांत में अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में जाना नहीं कल्पता, स्थविरों की अनुमति प्राप्त कर उन्हें एकांत में अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में जाना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति दें, इस प्रकार उन्हें एकांत में अभिनिषद्या अथवा अभि-नैषेधिकी में जाना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति न दें, इस प्रकार उन्हें एकांत में अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में जाना नहीं कल्पता। जो (पारिहारिक अथवा अपारिहारिक) स्थविरों की अनुमति के बिना अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में जाता है, उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद (दीक्षा पर्याय का छेद) अथवा परिहार (लघुमासिक आदि प्रायश्‍चित्त) प्राप्त होता है।१४

सूत्र १९

१३. स्वाध्याय भूमि—अभिनिषद्या/अभिनैषेधिकी (अभिनिसेज्जं, अभिनिसीहियं)

अभिनिषद्या—वह स्थान जहां भिक्षु दिन में अथवा निशा में स्वाध्याय करके रात्रि में रहकर प्रात:काल वसति में आते हैं, उसे अभिनिषद्या कहा जाता है।

अभिनैषेधिकी—वह स्थान जहां भिक्षु दिन में स्वाध्याय करके दिन में अथवा दिवस और निशा में स्वाध्याय कर निशा में ही अवश्य वसति में आ जाते हैं, उसे अभिनैषेधिकी कहा जाता है।

भाष्य में अभिनिषद्या व अभिनैषेधिकी में जाने के कारणों का उल्लेख किया है—

1. वसति में अस्वाध्याय होने पर।

2. अतिथि मुनियों के आगमन से वसति में स्थान की अल्पता होने पर।

3. वसति प्राणियों से संसक्त होने पर।

4. वर्षा के कारण वसति में पानी चूने पर।

5. छेद सूत्रों की वाचना के लिए।

निष्कारण अभिनिषद्या व अभिनैषेधिकी में जाने से निम्‍नलिखित दोष उत्पन्न हो सकते हैं—

1. वसति में चोर आ सकते हैं।

2. अतिथि भिक्षुओं के योगक्षेम का अभाव हो सकता है।

3. वसति में आग लग सकती है।

4. वसति में कामविह्वल लोग आ सकते हैं, वसति शून्य होने से अन्य अनेक दोष हो सकते हैं।

5. प्रवचन की लघुता हो सकती है।

प्रस्तुत सूत्र में निर्देश है अभिनिषद्या व अभिनैषेधिकी में स्थविरों की अनुमति से जाना चाहिए। इसके तीन कारण हो सकते हैं।

1. शिष्यों की स्वच्छन्द मति पर नियन्त्रण।

2. ज्ञान, स्वाध्याय आदि की वृद्धि।

3. आज्ञा के प्रति बहुमान।

वृत्तिकार के अनुसार जो बिना अनुमति के जाता है, उसे छेद अथवा परिहारतप प्राप्त होता है।

जो निष्कारण अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में जाता है उसे चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। कार्य उत्पन्न होने पर जो बिना पूछे जाता है, उसे एक लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। जो स्थविरों द्वारा निषेध करने पर जाता है, उसे चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

जो भिक्षु कारण उत्पन्न होने पर अभिनिषद्या अथवा अभिनैषेधिकी में नहीं जाता, उसे भी चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

१४. स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहारतप प्रायश्‍चित्त (से संतरा.........परिहारे वा)

छेद का अर्थ है—संयम का छेद अपने द्वारा कृत अन्तराल के अनुसार अर्थात् जितने दिन तक रहा, उतने दिनों के आधार पर छेद—दीक्षा पर्याय का छेद। परिहारतप का अर्थ है—मासलघु आदि तप विशेष।

शब्द विमर्श

थेरा— यहां स्थविर से तात्पर्य है—आचार्य आदि।

अणुण्णाय-निग्गमण-पदं

२०. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू बहिया थेराणं वेयावडियाए गच्छेज्जा। थेरा य से सरेज्जा, कप्पइ से एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णे साहम्मिया विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पइ तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पति से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परो वएज्जा—वसाहि अज्जो! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पति एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पति परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

अनुज्ञात-निर्गमन-पदम्

परिहारकल्पस्थित: भिक्षु: बहि: स्थविराणां वैयावृत्त्याय गच्छेत्। स्थविरा: च अथ स्मरेयु:, कल्पते तस्य एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्ये साधर्मिका: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्य कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्य तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते पर: वदेत्—वस आर्य! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्य कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्, नो तस्य कल्पते परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वस्तुम्। य: तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

अनुज्ञात-निर्गमन-पद

२०. परिहारकल्पस्थित भिक्षु स्थविरों (आचार्य आदि) के वैयावृत्त्य के लिए बाहर जाता है और स्थविरों को स्मृति हो, (यह भिक्षु परिहार तप वहन कर रहा है) जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक विहरण करते हैं, उसे एकरात्रिकी प्रतिमा (एक रात रहने का अभिग्रह) के अनुसार उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्य! एक रात अथवा दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

२१. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू बहिया थेराणं वेयावडियाए गच्छेजा। थेरा य नो सरेज्जा कप्पति से निव्वि-समाणस्स एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णे साहम्मिया विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पति तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पति से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परो वएज्जा—वसाहि अज्जो! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

परिहारकल्पस्थित: भिक्षु: बहि: स्थविराणां वैयावृत्त्याय गच्छेत्। स्थविरा: च अथ स्मरेयु:, कल्पते तस्य निर्विशमानस्य एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्ये साधर्मिका: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्य कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्य तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते पर: वदेत्—वस आर्य! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्य कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्, नो तस्य कल्पते परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वस्तुम्। य: तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

२१. परिहारकल्पस्थित भिक्षु स्थविरों के वैयावृत्त्य के लिए बाहर जाता है और स्थविरों को स्मृति न हो, जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक विहरण करते हैं उसे एकरात्रिकी प्रतिमा के अनुसार उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्य! एक रात अथवा दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

२२. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू बहिया थेराणं वेयावडियाए गच्छेज्जा, थेरा य से सरेज्ज वा नो वा सरेज्जा, कप्पइ से निव्विसमाणस्स एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णे साहम्मिया विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पति तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पइ से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परो वएज्जा—वसाहि अज्जो! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

परिहारकल्पस्थित: भिक्षु: बहि: स्थविराणां वैयावृत्त्याय गच्छेत्। स्थविरा: च अथ स्मरेयु: वा नो वा स्मरेयु:, कल्पते तस्य निर्विशमानस्य एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्ये साधार्मिका: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्य कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्य तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते पर: वदेत्—वस आर्य! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्य कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्। य: तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

२२. परिहारकल्पस्थित भिक्षु स्थविरों के वैयावृत्त्य के लिए बाहर जाता है और स्थविरों को स्मृति हो अथवा स्मृति न हो, जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक विहरण करते हैं, उसे एकरात्रिकी प्रतिमा के अनुसार उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्य! एक रात अथवा दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है उसे स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।१५

सूत्र २०-२२

१५.

प्रस्तुत आलापक में परिस्थितिवश पारिहारिक भिक्षु को सेवा के लिए भेजने का विवेचन है। यह आपवादिक सूत्र है। सामान्यत: परिहारतप वहन करने वाले भिक्षु को तप-वहन-काल में अन्य कार्य में योजित नहीं किया जाता किंतु पारिहारिक भिक्षु यदि सूत्रार्थ का विशारद है, अनेक लब्धियों से सम्पन्न है, उस स्थिति में विशेष प्रयोजन उपस्थित होने पर उसे भेजा जा सकता है, अथवा वह स्वयं निवेदन करके जा सकता है। वे प्रयोजन निम्‍नलिखित हो सकते हैं—

1. कोई नास्तिकवादी राजा के समक्ष वाद करने की याचना करने पर।

2. मुनि जीवन के प्रति द्वेष-भाव रखने वाले राजा आदि के द्वारा किसी भिक्षु के मारण-पिट्टन-बंधन-उत्प्रव्राजन आदि का प्रसंग उत्पन्न होने पर।

3. दुर्भिक्ष आदि के कारण अन्य भिक्षुओं को आहार की प्राप्ति दुर्लभ होने पर।

4. किसी भिक्षु ने अनशन किया हो। पारिहारिक अच्छा निर्यापक हो।

5. प्रवचन के आधारभूत आचार्य आदि ग्लान हो गए हों। पारिहारिक वैद्य कला कुशल हो।

6. राजा आदि ने किसी भिक्षु को संयम से उत्प्रव्रजित कर पकड़ लिया हो, उसे छुड़ाना हो।

7. अन्य मतावलम्बी शास्त्रार्थ करना चाहते हों।

उपर्युक्त कारणों में से कोई भी कारण उपस्थित होने पर आचार्य कहते हैं—'इसके अतिरिक्त अन्य कोई भिक्षु इतना समर्थ नहीं है, जो वादी का निग्रह कर सके तथा अन्य प्रयोजन सिद्ध कर सके।' अथवा परिस्थिति को जानकर पारिहारिक स्वयं गुरु को निवेदन कर देता है—'गुरुदेव! मैंने इस वादी को शास्त्रार्थ में अनेक बार पराजित किया है। यदि आप अनुज्ञा प्रदान करें तो मैं जाऊं।'

पारिहारिक तप वहन कर रहा है। स्मरण कर गुरु कहते हैं—आर्य! वहां से प्रत्यागमन न हो तब तक परिहारतप को छोड़ दो। यदि वह तप छोड़ना चाहे तो छोड़ सकता है। स्वेच्छा से तप वहन करता हुआ जाए तो भी जा सकता है। गुरु की आज्ञा के अनुसार वह प्रयोजन की सम्पूर्ति करता है।

पारिहारिक गन्तव्य स्थल तक पहुंचने से पूर्व सुख-सुविधा के निमित्त से मार्ग में नहीं रुक सकता, क्योंकि उसे मनोज्ञ आहार, सुन्दर शय्या—वसति आदि के प्रयोजन से अन्यत्र जाना व रहना नहीं कल्पता। संघ प्रभावना का प्रसंग उपस्थित होने पर वह विहार करके अन्यत्र जाए तो मार्ग में एक अथवा दो रात से अधिक नहीं रह सकता।

विशेष प्रयोजन उपस्थित होने पर गन्तव्य स्थल तक पहुंचने से पूर्व मार्ग में रुक सकता है। भाष्यकार ने मार्ग में रुकने के कारणों का प्रतिपादन किया है—

1. स्वयं ग्लान होने पर अथवा ग्लान की परिचर्या का प्रसंग उपस्थित होने पर।

2. अत्यधिक वर्षा के कारण नदी में जल का प्रवाह तीव्र होने से मार्गावरोध होने पर।

3. सूत्रार्थ की प्रतिपृच्छा का प्रसंग होने पर।

4. किसी के पास विशिष्ट विद्याएं हैं (नकुली, मायूरी) उन्हें सीखने के लिए मार्ग में रुक सकता है। कोई निमित्तज्ञ मिल जाए तो उससे निमित्त आदि सीखने के लिए भी मार्ग में ठहर सकता है।

5. कुछ भिक्षु आगाढ़योग में प्रविष्ट हैं—उनके आचार्य कालधर्म को प्राप्त हो गए। उन्हें वाचना देने के लिए।

6. विशिष्ट ग्रंथ की उपलब्धि होने पर जिसका अध्ययन करके प्रज्ञावान बन सकता है।'मैं प्रज्ञ हो जाऊं'—इस बुभूषा से वह ठहर सकता है।

शब्द विमर्श

परिहारकप्पट्ठिए—परिहारतप रूप प्रायश्‍चित्त का वहन करने वाला भिक्षु।

सरेज्जा— 'सरेज्जा' का तात्पर्य है—स्मृति कर, यह भिक्षु परिहारतप वहन कर रहा है। यह स्मरण कर आचार्य उसे कहते हैं—'मुने! तुम प्रयोजन सिद्ध करके जब तक नहीं आओ तब तक परिहारतप को निक्षिप्त कर दो—छोड़ दो।

नो सरेज्जा— 'नो सरेज्जा' का तात्पर्य है—विद्या आदि का ग्रहण कराने के निमित्त या अन्य अनेक कार्य एक साथ करने के कारण कदाचित् आचार्य को यह स्मृति में नहीं रहता कि यह भिक्षु परिहारतप वहन कर रहा है, परिहारतप वहन करने वाला भिक्षु भी परिहारतप के निक्षेपण की अनुज्ञा लेना भूल जाता है। शीघ्र प्रस्थान कर देता है।

सरेज्ज वा नो वा सरेज्जा—'सरेज्ज वा नो वा सरेज्जा' का तात्पर्य है—प्रयोजन सिद्ध करने के लिए जाने से पूर्व पारिहारिक को यह स्मृति रहती है कि मुझे परिहारतप का निक्षेपण करके जाना है, किंतु प्रस्थान काल में विद्या आदि ग्रहण करने के कार्यों में व्यस्त होने से वह तप निक्षेपण की बात भूल जाता है।

विहारवत्तियं—विहारहेतुक रहना—विहारहेतुक रहने से तात्पर्य है स्थान, आहार आदि की सुविधा के कारण रहना।

कारणवत्तियं—कारणहेतुक रहना—कारणहेतुक रहने से तात्पर्य है—सेवा, प्रतिपृच्छा, विद्या आदि ग्रहण के निमित्त से रहना।

अणुण्णाय-अणणुण्णाय-पदं

२३. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म एगल्लविहारपडिमं उवसंपज्जित्ताणं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

अनुज्ञात-अननुज्ञात-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य एकलविहारप्रतिमाम् उपसम्पद्य विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

अनुज्ञात-अननुज्ञात-पद

२३. भिक्षु गण से अपक्रमण कर एकलविहार प्रतिमा१६ को स्वीकार कर विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, पुन: आलोचना करता है, (एकलविहार प्रतिमा भंग की आलोचना) पुन: प्रतिक्रमण करता है,१७ पुन: छेद-परिहार१८ के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र २३

१६. एकलविहार-प्रतिमा (एगलविहारपडिमं)

भगवान महावीर ने दो प्रकार की चर्या का प्रतिपादन किया है—

1. गणचर्या।

2. एकाकीचर्या।

अगीतार्थ भिक्षु के लिए गणचर्या ही सम्मत है। गीतार्थ भिक्षु गुरु की आज्ञा से एकाकीचर्या स्वीकार कर सकता है।

एकलविहारप्रतिमा का अर्थ है—गणमुक्त होकर अकेला रहकर साधना का प्रयोग करना।

जैन परम्परा के अनुसार साधक तीन स्थितियों में अकेला रह सकता है—

1. एकाकीविहारप्रतिमा स्वीकार करने वाला।

2. जिनकल्पप्रतिमा स्वीकार करने वाला।

3. मासिक आदि भिक्षुप्रतिमा स्वीकार करने वाला।

व्यवहारभाष्य में गणापक्रमण के हेतुओं का निर्देश है—

1. स्व गण हरण का प्रसंग उपस्थित होने पर।

2. सूत्रार्थ का ज्ञान करने के लिए।

निशीथ भाष्य में गणापक्रमण के आठ कारणों का उल्लेख किया गया है—

1. अभ्युद्यत मरण।

2. अभ्युद्यत विहार।

3. अवधावन।

4. लिंग-अवधावन।

5. ज्ञान।

6. दर्शन।

7. चारित्र।

8. कलह

इनमें तीसरा, चौथा और आठवां अपक्रमण के अप्रशस्त कारण हैं, शेष पांच कारण प्रशस्त हैं।

ठाणं में गणापक्रमण के सात कारणों का निर्देश है। उनमें सातवां कारण है—एकलविहारप्रतिमा। एकलविहारप्रतिमा स्वीकार करने वाला भगवान से निवेदन करता है—'भंते! मैं एकलविहारप्रतिमा स्वीकार कर विहरण करना चाहता हूं। इसीलिए गण से अपक्रमण करता हूं।'

एकलविहारप्रतिमाधारक की अर्हता

व्यवहार भाष्य में सत्त्व आदि पांच भावनाओं से भावित भिक्षु को एकलविहारप्रतिमा के अर्ह माना गया है। वृत्तिकार के अनुसार जो एकलविहार प्रतिमा स्वीकार करना चाहता है, उसे तप, सत्त्व, सूत्र, एकत्व और बल—इन पांच भावनाओं से अपने आपको भावित करना होता है। भावनाओं से परिकर्मित साधक योद्धा की तरह आत्म विजय के लिए सन्नद्ध हो जाता है।

भावनाओं से परिकर्मित भिक्षु विशिष्ट योग्यता प्राप्त कर लेता है, इसीलिए भाष्य व वृत्ति में कहा गया है—जो दीर्घ तपस्या से क्लांत नहीं होता, वह तप: परिकर्मित है। जो किसी के द्वारा त्रस्त करने पर भी डरता नहीं, वह सत्त्व परिकर्मित है। जो मेघाछन्न आकाश में अथवा भीतर में बैठा हुआ भी प्रश्‍नकर्त्ता को काल का सही परिमाण बता देता है, वह सूत्र परिकर्मित है। जो एकत्व भावना—'मैं देह से अन्य हूं' इस भेद विज्ञान का ज्ञाता है, वह एकत्व भावना से परिकर्मित है अथवा जो पूर्वसंस्तुत—माता- पिता आदि पश्‍चाद्संस्तुत—भार्या, पुत्री आदि के सन्मुख उपस्थित होने पर उनके प्रति राग भाव नहीं करता, उन्हें आसक्त दृष्टि से नहीं देखता, वह एकत्व भावना से परिकर्मित है।8 जैसे नट अभ्यास से रज्जु पर नृत्य कर सकता है, वैसे ही भावनाओं के अभ्यास से एकलविहार प्रतिमा प्रतिपत्ति की अर्हता प्राप्त हो जाती है।

दशाश्रुतस्कन्ध में भी एकलविहारप्रतिमाधारी भिक्षु की अर्हता का उल्लेख किया गया है—

1. सम्यक्त्व व चारित्र में दृढ़।

2. मेधावी।

3. बहुश्रुत।

4. अचल।

5. अरति को सहन करने वाला।

6. रति को सहन करने वाला।

7. राग-द्वेष रहित।

8. अत्यन्त भयोत्पादक दृश्यों में अभय।

ठाणं में भी एकलविहार-प्रतिमा को स्वीकार करने वाले भिक्षु की अर्हता का उल्लेख है। प्रतिमा स्वीकार करने वाला भिक्षु निम्‍नलिखित योग्यता से सम्पन्न होता है—

1. श्रद्धावान।

2. सत्यवादी।

3. मेधावी।

4. बहुश्रुत।

5. शक्तिमान।

6. कलहमुक्त (अल्पाधिकरण)।

7. धृतिमान।

8. वीर्य सम्पन्न।

एकलविहार-प्रतिमाधारक का पर्याय, (जन्म व दीक्षा) श्रुत व संहनन भी विशिष्ट होता है।

1. एकलविहार-प्रतिमा प्रतिपन्न की पर्याय— न्यूनतम जन्म पर्याय उन्नतीस वर्ष न्यूनतम दीक्षा पर्याय बीस वर्ष गर्भ सहित आठ वर्ष का प्रव्रजित। दीक्षा पर्याय के बीस वर्ष होने पर एक वर्ष में दृष्टिवाद का अध्ययन करने से कुल 29 वर्ष) एकलविहार-प्रतिमा प्रतिपन्न का श्रुत—

न्यूनतम—नौवें प्रत्याख्यानप्रवाद पूर्व की तृतीय आचार वस्तु का ज्ञाता।

अधिकतम—भिन्न (कुछ कम) दस पूर्वी।

एकलविहार-प्रतिमा प्रतिपन्न का संहनन—

संहनन-वज्रॠषभनाराच, ॠषभनाराच अथवा नाराच—इन तीनों में से किसी एक संहनन को धारण करने वाला।

एकलविहार-प्रतिमा प्रतिपत्ति की विधि

जो भिक्षु सूत्र परिकर्म से काल का सम्यक् अवबोध कर अपने द्वारा अभ्यस्त तप आदि परिकर्मों से अपनी आत्मा को सम्यक् रूप से तोल लेता है। गृहस्थ और प्रव्रज्या पर्याय में श्रुत व शरीर के विषय में कृतकरण है, प्रवर्धमान श्रद्धा वाला है। वह महासत्त्व सम्पन्न भिक्षु एकाकीप्रतिमा की साधना की अनुज्ञा के लिए गुरु के चरणों में निवेदन करता है—भंते! मैं आपकी अनुज्ञा से एकल-विहार-प्रतिमा स्वीकार करना चाहता हूं। स्वीकृति देने से पूर्व आचार्य कहते हैं कि यद्यपि तुम परिकर्मित हो फिर भी मैं तुमसे पुन: आपृच्छा कर रहा हूं, क्योंकि साधना काल में आत्मसमुत्थ, परसमुत्थ व उभयसमुत्थ परीषह उत्पन्न हो सकते हैं।

आत्मसमुत्थ—क्षुधा, पिपासा, अलाभ, रोग, प्रज्ञा आदि परीषह।

परसमुत्थ—शीत, उष्ण, दंश, मशक आदि।

उभयसमुत्थ—नैषेधिकी, चर्या से संबंधित परीषह आदि।

पुन: आपृच्छा करने से उसकी दृढ़ता का ज्ञान हो जाता है। उसके बाद एकलविहार-प्रतिमाधारी भिक्षु प्रशस्त द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव में एकलविहार-प्रतिमा स्वीकार करता है। प्रतिमा स्वीकार करने से पहले वह कुल, संघ तथा आबालवृद्ध सभी भिक्षुओं से क्षमायाचना करता है तथा रत्‍नाधिक भिक्षुओं को क्रम से वंदना करता है।

प्रतिमा ग्रहण करने वाला भिक्षु निरुपसर्ग के लिए कायोत्सर्ग करता है। प्रतिमा स्वीकार कर आचार्य को वंदना करता है।

आवस्सही.....आवस्सही का उच्चारण कर गच्छ गुफा से सिंह की भांति निरपेक्ष होकर निष्क्रमण करता है।

आचार्य सम्पूर्ण संघ के साथ उसका अनुगमन करते हैं। नगर के बाहर तक जाकर वे वहां एकटक प्रतिमाधारी भिक्षु को जाते हुए तब तक देखते रहते हैं जब तक वह आंख से ओझल न हो जाए।

एकलविहार-प्रतिमा प्रतिपन्न की सामाचारी

एकलविहारप्रतिमा प्रतिपन्न की भिक्षाचर्या, उपधि, विहार व अन्य चर्या में वैशिष्ट्य परिलक्षित होता है।

1. भिक्षाचर्या—एकलविहारप्रतिमा प्रतिपन्न भिक्षु सात पिण्डैषणाओं में प्रथम तीन का वर्जन कर अन्तिम चार में से किसी भी पिण्डैषणा का अलेपकृत आहार-पानक ग्रहण करता है।

उपधि—वह न्यूनतम नौ प्रकार की उपधि रखता है। जो इस प्रकार है—

1. पात्र 2. पात्रबन्ध 3. पात्रस्थापन 4. पात्र केसरिका 5. पटल 6. रजस्त्राण 7. गोच्छक 8. मुखवस्त्रिका 9. रजोहरण।

तीन सूती वस्त्र (कम्बल) रखने से अधिकतम उपधि बारह प्रकार की हो जाती है।

उपकरण निक्षेप व विहार

उपकरण—उपाश्रय से बाहर जाने पर सर्वभण्डोपकरण साथ में लेकर घूमते हैं।

विहरण—सूर्यास्त के बाद जहां, जिस स्थिति में होता है, वही कायोत्सर्ग में स्थित हो जाता है।

मन, वचन, काया से उसे जो भी दोष लगता है उसका प्रायश्‍चित्त अनुद्घात (गुरु) ही होता है। सचित्त का लाभ अर्थात् प्रव्रजित होने वाले को वह केवल उपदेश ही देता है। अचित्त का लाभ होने पर (भक्तपान) उसे तृतीय प्रहर में ग्रहण करता है, क्योंकि एकाकीविहारप्रतिमा प्रतिपन्न के भिक्षाचर्या व विहारचर्या सभी तृतीय पौरुषी में होता है।

एकलविहारप्रतिमा समापन विधि

प्रतिमा समापन कर वह सम्यक् दृष्टि श्रावक या अन्य भिक्षु के साथ प्रतिमा की सम्पन्नता की बात गुरु को निवेदन करवाता है। गुरु ससम्मान उसे पुन: गच्छ में प्रवेश करवाते हैं। संघ से उसका सत्कार करवाते हैं।

ऐसा करने से प्रवचन का गौरव बढ़ता है। अनेक भिक्षुओं के मन में श्रद्धा पैदा होती है। अन्यान्य व्यक्तियों के मन में बहुमान का भाव उत्पन्न होता है। कुतीर्थ की अपभ्राजना—तिरस्कार होता है। तीर्थ की श्रीवृद्धि होती है। प्रतिमा की समाप्ति पर भिक्षु का सत्कार-पूजा करना जीतकल्प है।

दशाश्रुतस्कन्ध में भिक्षु प्रतिमा पर विशद विवेचन प्राप्त होता है—

1. भिक्षुप्रतिमा में गोचरचर्या।

2. भिक्षुप्रतिमा में वसतिकाल।

3. भिक्षुप्रतिमा में उपाश्रय।

4. भिक्षुप्रतिमा में संस्तारक आदि व्यवस्था।

एकलविहारप्रतिमा में भी वही सामाचारी ज्ञातव्य है। भाष्यकार व वृत्तिकार ने इसका उल्लेख किया है।

एकलविहारप्रतिमा के अनर्ह—

अकृत परिकर्मा, अपरिपक्‍व चित्तवाला, कषाय चतुष्क से युक्त, नट की भांति चंचल व नाना रूप बदलने वाला, अनेक प्रकार की शठता करने वाला, अदृढ़संकल्पी, आस्रवों में आसक्त व छिपकर आचरण करने वाला भिक्षु एकलविहारप्रतिमा के अयोग्य माना गया है।

१७. पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है (पुणो आलोएज्जा, पुणो पडिक्कमेज्जा)

प्रस्तुत सूत्रों में पुन: शब्द प्रयुक्त है। इसके माध्यम से यह बताया गया है कि प्रतिमा प्रतिपन्न अवस्था में अकृत्य आसेवित होते ही वह स्वयं 'मिच्छामि दुक्कडम्' के रूप में आलोचना और प्रतिक्रमण कर लेता है। यहां गुरु के समक्ष आलोचना और प्रतिक्रमण को दूसरी बार करने की अपेक्षा से पुन: शब्द का प्रयोग किया गया है। ऐसा वृत्तिकार का अभिमत है।

१८. छेद-परिहार (छेय-परिहारस्स)

प्रायश्‍चित्त के दस प्रकार हैं—1. आलोचना 2. प्रतिक्रमण 3. तदुभय 4. विवेक 5. व्युत्सर्ग 6. तप 7. छेद 8. मूल 9. अनवस्थाप्य 10. पारांचित। प्रस्तुत सूत्र में 'छेद-परिहार' एक पद प्रतीत होता है। परिहारतप:प्रायश्‍चित्त है और छेद प्रायश्‍चित्त उसका अग्रिम प्रायश्‍चित्त है। इसलिए प्रस्तुत संदर्भ में इसका अर्थ—'छेद अथवा परिहारतप होना चाहिए। वृत्ति से भी इसी तथ्य की पुष्टि होती है।

२४. गणावच्छेइए य गणाओ अवक्कम्म एगल्लविहारपडिमं उवसंपज्जित्ताणं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

गणावच्छेदक: च गणात् अपक्रम्य एकलविहारप्रतिमाम् उपसम्पद्य विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

२४. गणावच्छेदक गण से अपक्रमण कर एकलविहारप्रतिमा को स्वीकार कर विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

२५. आयरिय-उवज्झाए य गणाओ अवक्कम्म एगल्लविहारपडिमं उवसंपज्जित्ताणं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

आचार्योपाध्याय: च गणात् अपक्रम्य एकलविहारप्रतिमाम् उपसम्पद्य विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

२५. आचार्य-उपाध्याय१९ गण से अपक्रमण कर एकलविहारप्रतिमा को स्वीकार कर विहरण करते हैं और वे दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करते हैं, पुन: आलोचना करते हैं, पुन: प्रतिक्रमण करते हैं, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाते हैं।

सूत्र २५

१९. आचार्य-उपाध्याय (आयरिय-उवज्झाए)

जैनशासन में साधु संघ की व्यवस्था का संचालन करने के लिए सात पदों का निर्धारण किया गया है, वे इस प्रकार हैं—

1. आचार्य

2. उपाध्याय

3. प्रवर्तक

4. स्थविर

5. गणी

6. गणधर

7. गणावच्छेदक

आगम वाचना की दृष्टि से आचार्य और उपाध्याय का बहुत महत्त्व होता है। सूत्र निधि की सुरक्षा करने में इन दोनों का बड़ा योगदान होता है। प्रस्तुत आगम में अनेक स्थलों पर 'आयरिय-उवज्झाए' पाठ मिलता है अर्थात् आचार्य-उपाध्याय में एकत्व स्थापित किया गया है। अनेक दृष्टियों से इन दोनों में समानता दिखाई दे रही है। इसलिए सूत्र पाठ में भी 'आयरिय-उवज्झाए' पद संयुक्त पद के रूप में निरूपित किया गया है।

ऐसा भी हो सकता है कि एक ही व्यक्ति सूत्र की वाचना देने के कारण उपाध्याय और अर्थ की वाचना देने के कारण आचार्य हो। निष्कर्ष की भाषा में कहा जा सकता है कि आचार्य और उपाध्याय पद का दायित्व संभालने वाले व्यक्ति अलग-अलग भी हो सकते हैं और एक व्यक्ति भी हो सकता है।

पासत्थादिविहार-पदं

२६. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म पासत्थविहारं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, अत्थियाइं त्थ केइ सेसे, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

पार्श्‍वस्थादि विहार-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य पार्श्‍वस्थविहारं विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, अस्ति'आइं' अत्र किञ्चित् शेषम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

पार्श्‍वस्थ आदि विहार-पद

२६. भिक्षु गण से अपक्रमण कर पार्श्‍वस्थ२०-विहारचर्या से विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसका चारित्र कुछ शेष रहने पर, (पार्श्‍वस्थविहार की चर्या) पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र २६

२०. पार्श्‍वस्थ (पासत्थ....)

पार्श्‍व की परम्परा का साधक। पासत्थ का संस्कृत रूप पार्श्‍वस्थ होना चाहिए। इसका मूलस्पर्शी अर्थ होगा—भगवान पार्श्‍व की परम्परा में स्थित। अर्हत् पार्श्‍व के अनेक शिष्य महावीर की परम्परा में दीक्षित हो गए। जो शिष्य श्रमण महावीर की परम्परा में दीक्षित नहीं हुए, उन्हीं के लिए यहां पार्श्‍व शब्द प्रयुक्त है। यह स्पष्ट है कि महावीर के आचार की अपेक्षा पार्श्‍व का आचार मृदु था। जब तक शक्तिशाली आचार्य थे, तब तक दोनों परम्पराओं में सामञ्जस्य बना रहा। कालान्तर में पार्श्‍वस्थ शब्द शिथिलाचार के अर्थ में रूढ़ हो गया।

भाष्यकार के अनुसार जैसे पिंजरे में निरुद्ध पक्षी कष्ट पाता है वैसे ही सारणा रूपी पिंजरे को कष्टकारक मानने वाले भिक्षु उससे निकलकर पार्श्‍वस्थ आदि बन जाते हैं, तथा उसी रूप में विहरण करने लगते हैं। उनके पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. पार्श्‍वस्थ

2. यथाछन्द

3. कुसील

4. अवसन्न

5. संसक्त।

पार्श्‍वस्थ आचार के कुछ बिंदु इस प्रकार हैं—

1. ज्ञानादि पंचाचार में असम्यक् योगवान तथा उसमें उद्यम न करने वाला।

2. शय्यातर कुल के अतिरिक्त निश्रित कुल, स्थापित कुल व संखड़ी में भिक्षा ग्रहण करने वाला।

3. पूर्व संस्तुत—माता-पिता व पश्‍चात् संस्तुत—श्‍वसुर आदि की भिक्षा ग्रहण करने वाला।

4. अभिहृत, निमन्त्रित, नित्यपिण्ड व अग्रपिण्ड की भिक्षा ग्रहण करने वाला।1 प्रस्तुत प्रसंग में अभिहृत शब्द विमर्शनीय है अभिहृत उद्गम दोष का एक प्रकार है। इसका अर्थ है—भिक्षु को देने के लिए दूर से, अपने गांव से अथवा दूसरे ग्राम से लाकर भिक्षा देना।

२७. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म अहाछंदविहारं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, अत्थियाइं त्थ केइ सेसे, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य यथाछन्दविहारं विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, अस्ति'आइं' अत्र किञ्चित् शेषम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

२७. भिक्षु गण से अपक्रमण कर यथाछन्द२१-विहारचर्या से विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसका चारित्र कुछ शेष रहने पर (यथाछन्दविहार की चर्या) पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र २७

२१. यथाछन्द (अहाछंद....)

जो भिक्षु अपनी मति से दूसरों के सन्मुख उत्सूत्र की प्ररूपणा करता है तथा उसके अनुरूप आचरण करता है, उसे यथाछन्द कहा जाता है।3 इसके अतिरिक्त जो गृहस्थ के कार्यों में प्रवृत्त होता है, तनतनाहट करता है, लोलुपता के कारण सुख स्वादु होकर विकृति में प्रतिबद्ध हो जाता है। तीन गौरव—ॠद्धि, रस और सात में मद करता है, उसे भी यथाछन्द कहते हैं।

उत्सूत्र प्ररूपणा व उसके आचरण के कुछ बिन्दु इस प्रकार हैं—

शय्यातर-पिण्ड ग्रहण करना।

नित्यवास में नितपिण्ड लेने में दोष नहीं मानना।

स्थापना कुलों में भिक्षा के लिए जाना।

हरियाली पर रखे भक्तपान को ग्रहण करने में दोष नहीं मानना।

गृहस्थ के पात्र में भोजन करना व उसका समर्थन करना।

पर्यंक के परिभोग में दोष नहीं मानना।

निर्ग्रन्थियों के उपाश्रय में बैठने को सदोष नहीं मानना।

चातुर्मास में वर्षा न होने पर विहार करने को सदोष नहीं मानना।

प्रथम वर्षावास में प्रासुक वस्त्र-पात्र लेने को दोष मुक्त मानना।

वैराज्य में विहरण करने को सदोष नहीं मानना।

वसति को शून्य छोड़ने में दोष नहीं मानना।

रजोहरण की दिशाएं (फलियां) ऊन की नहीं, सूत की होनी चाहिए, ऐसा प्रतिपादन करना।

२८. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म कुसीलविहारं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, अत्थियाइं त्थ केइ सेसे, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य कुशील-विहारं विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, अस्ति'आइं' अत्र किञ्चित् शेषम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

२८. भिक्षु गण से अपक्रमण कर कुशील२२-विहारचर्या से विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसका चारित्र कुछ शेष रहने पर (कुशील विहार की चर्या) पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र २८

२२. कुशील (कुसील....)

जो जाति, कुल, गण, कर्म, शिल्प, तप तथा श्रुत इन सात प्रकारों को आजीविका का आधार बनाकर जीवन चलाता है।

जो भिन्नाचारी—खंडित चारित्र वाला होता है, उसे कुशील कहा जाता है।

भगवती की वृत्ति में उत्तरगुणों में दोष लगाने वाले अथवा संज्वलन कषाय वाले को कुशील कहा है।

कुशील—ज्ञान, दर्शन, चारित्र, तप और वीर्य—इन पांच प्रकार के आचारों के प्रति स्खलित आचरण वाला।

व्यवहारभाष्य में कुशील के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. दर्शनकुशील 2. ज्ञानकुशील 3. चारित्रकुशील।

दर्शनकुशील—नि:शंकिता, निष्कांक्षिता आदि दर्शनाचार की विराधना करने वाला।

ज्ञानकुशील—काल, विनय आदि आठ प्रकार के ज्ञानाचार की विराधना करने वाला।

चारित्रकुशील—कौतुक, भूतिकर्म-प्रश्‍नाप्रश्‍न-निमित्त, आजीवी—जाति आदि से जीविका चलाने वाला, कल्क, कुरुक, लक्षण-विद्या तथा मंत्र-विद्या से जीवनयापन करने वाला।

२९. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म ओसन्नविहारं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, अत्थियाइं त्थ केइ सेसे, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य अवसन्न-विहारं विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, अस्ति'आइं' अत्र किञ्चित् शेषम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

२९. भिक्षु गण से अपक्रमण कर अवसन्न२३-विहारचर्या से विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसका चारित्र कुछ शेष रहने पर (अवसन्नविहार की चर्या) पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र २९

२३. अवसन्न (ओसन्न....)

अवसन्न—सामाचारी के विपरीत आचरण करने वाला। आवश्यक आदि में अनुद्यमी क्षताचार वाले भिक्षु को अवसन्न कहा है। निशीथभाष्य के चूर्णिकार ने इसके स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा है—जो सामाचारी से विपरीत आचरण करता है। मूल-गुणों व उत्तर-गुणों में लगे अतिचारों की निंदा, आलोचना व प्रायश्‍चित्त नहीं करता, वह अवसन्न है। प्रवचनसारोद्धार की वृत्ति में सामाचारी के पालन में प्रमाद करने वाले को अवसन्न कहा है।

अवसन्न सामाचारी के कुछ बिंदु इस प्रकार हैं—

1. आवश्यक आदि क्रियाओं के प्रति जागरूकता नहीं रखना।

2. स्वाध्याय, प्रतिलेखन, ध्यान, निषीदन, त्वग्वर्तन, शयन आदि क्रियाएं अविधि से करना।

3. उपाश्रय से बाहर जाते समय'आवस्सही' और लौटते समय'निस्सही' का उच्चारण नहीं करना।

4. गुरु के कथन के अनुसार वर्तन नहीं करना।

5. यथाकाल, यथाविधि प्रातिहार्य उपकरणों का प्रतिलेखन नहीं करना।

7. स्थापित व रचित भोजन ग्रहण करना

३०. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म संसत्तविहारं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, अत्थियाइं त्थ केइ सेसे, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य संसक्त-विहारं विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, अस्ति'आइं' अत्र किञ्चित् शेषम्, पुन: आलोचयेत्, पुन: प्रतिक्रामेत्, पुन: छेद-परिहाराय उपतिष्ठेत्।

३०. भिक्षु गण से अपक्रमण कर संसक्त२४-विहारचर्या से विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसका चारित्र कुछ शेष रहने पर (संसक्तविहार की चर्या) पुन: आलोचना करता है, पुन: प्रतिक्रमण करता है, पुन: छेद-परिहार के लिए उपस्थित हो जाता है।

सूत्र ३०

२४. संसक्त (संसत्त....)

संसर्गवश पार्श्‍वस्थ में पार्श्‍वस्थ की तरह, संविग्‍न में संविग्‍न की तरह अर्थात् तदनुरूप होने वाला। वह भिक्षु जिसमें आचार के गुणों व दोषों का मिश्रण होता है, उसे भी संसक्त कहा जाता है।

व्यवहारभाष्य में संसक्त के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. असंक्लिष्टसंसक्त।

2. संक्लिष्टसंसक्त।

1. असंक्लिष्टसंसक्त—पार्श्‍वस्थ, यथाछन्द, कुशील, अवसन्न और संसक्त के साथ मिलकर उनके सदृश आचरण करने वाला।

2. संक्लिष्टसंसक्त—हिंसा आदि पांच आश्रवों में प्रवृत्त, तीन प्रकार के गौरव (ॠद्धि, रस, सात) स्त्री व गृहस्थों से प्रतिबद्धता रखने वाला।

भाष्यकार व वृत्तिकार ने संसक्त भिक्षु को आलिंद, नट व एडक के सदृश बताया है।

जिस प्रकार एडक लाक्षारस में निमग्‍न होकर लाल, गुलिका कुंड में निमग्‍न होकर नीलवर्ण का हो जाता है, वैसे ही संसक्त भिक्षु एडक की तरह जिसका संसर्ग करता है तदनुरूप हो जाता है।

परपासंडलिंगग्गहण-पदं

३१. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म परपासंडपडिमं उवसंपज्जित्ताणं विहरेज्जा, से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, नत्थि णं तस्स तप्पत्तियं केइ छेए वा परिहारे वा, नण्णत्थ एगाए आलोयणाए।।

परपाषण्डलिंगग्रहण-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य परपाषाण्ड-प्रतिमाम् उपसम्पद्य विहरेत्, स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, नास्ति तस्य तत्प्रत्ययं कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा, न अन्यत्र एकस्या: आलोचनाया:

परपाषण्डलिंगग्रहण-पद

31. भिक्षु गण से अपक्रमण कर परपाषण्ड-प्रतिमा२५ (परपाषण्डलिंग) को स्वीकार कर विहरण करता है और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसे उस निमित्त से कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता, केवल एक आलोचना के अतिरिक्त।

सूत्र ३१

२५. परपाषण्डप्रतिमा (परपासंडपडिमं)

मूल अपक्रमण वह है जो भाव परिवर्तन के कारण किया जाता है। प्रस्तुत सूत्र में निर्दिष्ट अपक्रमण केवल द्रव्य परिवर्तन—लिंग या वेश का परिवर्तन है। कोई भिक्षु गण से अपक्रमण कर परपाषण्डप्रतिमा—वेशपरिवर्तन अर्थात् विशेष परिस्थिति में परतीर्थिक का मात्र वेश धारण कर विहरण करे। यदि दूसरी बार उसी गण की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करे तो उसे किसी भी प्रकार का प्रायश्‍चित्त नहीं दिया जाता।

केवल आलोचना करनी होती है। ऐसा सूत्र का निर्देश है। किंतु निर्युक्ति में उसके लिए प्रायश्‍चित्त का विधान किया गया है, वृत्तिकार मलयगिरि ने इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा है—

निर्युक्ति में जो प्रायश्‍चित्त का विधान है, उसका आशय यह है कि यदि कोई भिक्षु कंदर्प के कारण तथा आहार आदि में आसक्त होकर परलिंग धारण करता है? कोई मोह के प्रबल उदय से व अन्यान्य कारणों से परलिंग धारण करता है, उसे पुन: गच्छ में आने पर लिंग परिवर्तन की आलोचना के अलावा दीक्षा-छेद या मूल-दीक्षा आदि प्रायश्‍चित्त देकर गच्छ में सम्मिलित किया जाता है।

प्रस्तुत प्रसंग में स्पष्ट किया गया है कि अशिव, अनार्य देश में गमन, उपद्रव, राजद्वेष इत्यादि कारणों से जो परलिंग ग्रहण करता है।2 परलिंग के समय जो भिक्षु यतनावान रहता है। वह भिक्षु कार्य पूर्ण होने पर आलोचना मात्र से शुद्ध हो जाता है। उसे उस काल की अयतना का प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।

गणाओ ओहावण-पदं

३२. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म ओहावेज्जा से य इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए, नत्थि णं तस्स केइ तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा, नण्णत्थ एगाए सेहोवट्ठा-वणियाए।।

गणात् अवधावन-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य अवधावेत् स च इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्, नास्ति तस्य कश्‍चिद् तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा, न अन्यत्र एकस्या: शैक्षोपस्थाप-निकाया:।

गण से अवधावन-पद

32. भिक्षु गण से अपक्रमण कर अवधावन करता है२६ और वह दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करने की इच्छा करता है, उसे उस निमित्त से कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता, केवल एक शैक्षोपस्थापनिका२७ (नई दीक्षा) के अतिरिक्त।

सूत्र ३२

२६. अवधावन करता है (ओहावेज्जा)

अवधावन का अर्थ है—व्रत पर्याय से पराङ्मुख होकर गृहस्थ वेश धारण करना।

यहां इसका आशय है—संयम को छोड़ वापिस गृहवास में जाना।

भाष्यकार ने अवधावन के मुख्य तीन कारण बतलाये हैं—

1. मोह का प्रबल उदय।

2. कलह।

3. दु:खशय्या।

२७. शैक्षोपस्थापनिका (सेहोवट्ठावणियाए)

यदि कोई शैक्ष संयम से पराङ्मुख होकर साधुवेश का परित्याग करता है, किन्तु दूसरे के द्वारा उपशान्त करने पर अथवा स्वत: उपशान्त होकर तत्काल अथवा दीर्घकाल के पश्‍चात् भावों में परिवर्तन आने से उसी गण को उपसम्पन्न कर—आश्रय लेकर विहरण करना चाहता है तो उसे किसी प्रकार का छेद अथवा परिहार प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता, किंतु उसे शैक्षोपस्थापनिका—नई दीक्षा अर्थात् मूल प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

यद्यपि उस भिक्षु ने मूलगुण, उत्तरगुण विषयक किसी भी प्रकार के अतिचार का सेवन नहीं किया है। किंतु भावत: चारित्र का भंग कर दिया है। भाव से गृहस्थ बन गया है। अत: उसे शैक्षोपस्थापनिका—शैक्ष की भांति नये सिरे से दीक्षा दी जाती है। आठवां (मूल प्राय:) प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

वृत्तिकार ने इसे अक्षभग्‍न के दृष्टांत से समझाते हुए कहा है कि जिस प्रकार शकट की एक धुरा टूट गई। उसके स्थान पर नया अक्ष ही काम आ सकता है, उसे सांधा—जोड़ा नहीं जा सकता। उसी प्रकार भिक्षु का भाव-अक्ष भग्‍न हो जाने पर उपस्थापना रूप भाव-अक्ष धारण कराया जाता है।

अकिच्चट्ठाण-आलोयणक्कम-पदं

३३. भिक्खू य अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं सेवित्ता इच्छेज्जा आलोएत्तए, जत्थेव अप्पणो आयरिय-उवज्झाए पासेज्जा, तेसंतियं आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा निंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा, अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा, अहारिहं तवोकम्मं पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव अप्पणो आयरिय-उवज्झाए पासेज्जा, जत्थेव संभोइयं साहम्मियं पासेज्जा बहुस्सुयं बब्भागमं, तस्संतियं आलोएज्जा जाव पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव संभोइयं साहम्मियं बहुस्सुयं बब्भागमं पासेज्जा, जत्थेव अण्णसंभोइयं साहम्मियं पासेज्जा बहुस्सुयं बब्भागमं, तस्संतियं आलोएज्जा जाव पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव अण्णसंभोइयं साहम्मियं बहुस्सुयं बब्भागमं पासेज्जा, जत्थेव सारूवियं पासेज्जा बहुस्सुयं बब्भागमं, तस्संतियं आलोएज्जा जाव पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव सारूवियं बहुस्सुयं बब्भागमं पासेज्जा, जत्थेव समणोवासगं पच्छाकडं पासेज्जा बहुस्सुयं बब्भागमं, तस्संतियं आलोएज्जा जाव पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव समणोवासगं पच्छाकडं बहुस्सुयं बब्भागमं पासेज्जा, जत्थेव सम्मंभावियाइं चेइयाइं पासेज्जा तेसंतिए आलोएज्जा जाव पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जा। नो चेव सम्मंभावियाइं चेइयाइं पासेज्जा, बहिया गामस्स वा नगरस्स वा निगमस्स वा रायहाणीए वा खेडस्स वा कब्बडस्स वा मडंबस्स वा पट्टणस्स वा दोणमुहस्स वा आसमस्स वा संवाहस्स वा संनिवेसस्स वा पाईणाभिमुहे वा उदीणाभिमुहे वा करयलपरिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वएज्जा—एवइया मे अवराहा, एवइक्खुत्तो अहं अवरद्धो, अरहंताणं सिद्धाणं अंतिए आलोएज्जा पडिक्कमेज्जा निंदेज्जा गरहेज्जा विउट्टेज्जा विसोहेज्जा, अकरणयाए अब्भुट्ठेज्जा, अहारिहं तवोकम्मं पायच्छित्तं पडिवज्जेज्जासि। इत्ति बेमि।।

अकृत्यस्थान-आलोचनाक्रम-पदम्

भिक्षु: च अन्यतरद् अकृत्यस्थानं सेवित्वा इच्छेत् आलोचयितुम्, यत्रैव आत्मन: आचार्योपाध्यायं पश्येत् तस्यान्तिके आलोचयेत् प्रतिक्रामेत्, निन्द्यात् गर्हेत् व्यावर्तेत् विशोधयेत्, अकरणतया अभ्युत्तिष्ठेत्, यथार्हं तप:कर्म प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव आत्मन: आचार्योपाध्यायं पश्येत्, यत्रैव साम्भोगिकं साधर्मिकं पश्येत् बहुश्रुतं बह्वागमं, तस्यान्तिके आलोचयेत् यावत् प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव साम्भोगिकं साधर्मिकं बहुश्रुतं बह्वागमं पश्येत्, यत्रैव अन्य साम्भोगिकं साधर्मिकं पश्येत् बहुश्रुतं बह्वागमं तस्यान्तिके आलोचयेत् यावत् प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव अन्यसाम्भोगिकं साधर्मिकं बहुश्रुतं बह्वागमं पश्येत्, यत्रैव सारूपिकं पश्येत् बहुश्रुतं बह्वागमं, तस्यान्तिके आलोचयेत् यावत् प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव सारूपिकं बहुश्रुतं बह्वागमं पश्येत्, यत्रैव श्रमणोपासकं-पश्‍चात्कृतं पश्येत् बहुश्रुतं बह्वागमं, तस्यान्तिके आलोचयेत् यावत् प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव श्रमणोपासकं-पश्‍चात्कृतं बहुश्रुतं बह्वागमं पश्येत्, यत्रैव सम्यग्-भावितानि चैत्यानि पश्येत् तस्यान्तिके आलोचयेत् यावत् प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। नो चैव सम्यग्भावितानि चैत्यानि पश्येत्, बहि: ग्रामस्य वा नगरस्य वा निगमस्य वा राजधान्या: वा खेटस्य वा कर्बटस्य वा मडम्बस्य वा पत्तनस्य वा द्रोणमुखस्य वा आश्रमस्य वा संबाधस्य वा सन्निवेशस्य वा प्राचीनाभिमुखो वा उदीचीनाभिमुखो वा करतलप्रगृहीत: सिरसावर्त्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं वदेत्—एतावन्तो मे अपराधा: एतावत्कृत्वा अहं अपराद्ध: अर्हतां सिद्धानां अन्तिके आलोचयेत् प्रतिक्रामेत् निन्द्येत् गर्हेत् व्यावर्तेत् विशोधयेत् अकरणतया अभ्युतिष्ठेत् यथार्हं तप:कर्म प्रायश्‍चित्तं प्रतिपद्येत। इति ब्रवीमि।।

अकृत्यस्थान-आलोचनाक्रम-पद

33. भिक्षु किसी अकृत्यस्थान (मूलगुण-उत्तरगुण में दोषाचरण) का सेवन कर आलोचना करने की इच्छा करता है, जहां पर अपने आचार्य-उपाध्याय को देखता है, उनके पास आलोचना करता है, प्रतिक्रमण करता है, निंदा करता है, गर्हा करता है, विवर्तन (उससे निवृत्त होने का संकल्प) करता है, विशोधन करता है, पुन: (प्रमाद) न करने के लिए अभ्युत्थान करता है, यथायोग्य तप:कर्म प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

अपने आचार्य-उपाध्याय को नहीं देखता है, जहां बहुश्रुत बहुआगम (बहुआगमज्ञ) सांभोजिक, साधर्मिक को देखता है, उनके पास में आलोचना यावत् प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

बहुश्रुत बहुआगम सांभोजिक साधर्मिक को नहीं देखता है, जहां बहुश्रुत बहुआगम अन्य सांभोजिक, साधर्मिक को देखता है, उनके पास में आलोचना यावत् प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

बहुश्रुत बहुआगम अन्य सांभोजिक, साधर्मिक को नहीं देखता है, जहां बहुश्रुत बहुआगम सारूपिक को देखता है, उनके पास आलोचना यावत् प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

बहुश्रुत बहुआगम सारूपिक को नहीं देखता है, जहां बहुश्रुत बहुआगम पश्‍चात्कृत-श्रमणोपासक२८ को देखता है, उनके पास में आलोचना यावत् प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

बहुश्रुत बहुआगम पश्‍चात्कृत-श्रमणोपासक को नहीं देखता है, जहां सम्यक्-भावित चैत्यों को देखता है, उनके पास में आलोचना यावत् प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है।

जहां सम्यक्-भावित चैत्यों२९ को नहीं देखता है तो ग्राम, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, मडम्ब, पत्तन, द्रोणमुख, आश्रम, संबाध अथवा सन्निवेश के बाहर पूर्वाभिमुख अथवा उत्तराभिमुख हो दोनों हथेलियों से निष्पन्न संपुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहे—मेरे इतने अपराध हैं, मैंने इतनी बार अपराध किया है। अरिहंतों, सिद्धों के पास आलोचना करता है, प्रतिक्रमण करता है, निंदा करता है, गर्हा करता है, विवर्तन (उससे निवृत्त होने का संकल्प) करता है, विशोधन करता है, पुन: (प्रमाद) न करने के लिए अभ्युत्थान करता है, यथायोग्य तप:कर्म रूप प्रायश्‍चित्त स्वीकार करता है। —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र ३३

२८. पश्‍चात्कृत श्रमणोपासक (समणोवासगं पच्छाकडं)

प्रस्तुत सूत्र के पाठ में वृत्तिकार ने समणोवासगं पच्छाकडं का पाठ नहीं लिया है। वहां 'नो चेव सारूवियं....जत्थेव सम्मंभावियाइं' इस क्रम से पाठ ग्रहण किया है।

भाष्यकार ने आलोचना विधि के क्रम में'पच्छकडे' का उल्लेख किया है किन्तु समणोवासगं का उल्लेख नहीं किया है।

भाष्य के अनुसार—पश्‍चात्कृत दो प्रकार का प्रज्ञप्त है—

1. गृहस्थ 2. सारूपिक।

गृहस्थ पश्‍चात्कृत दो प्रकार का प्रज्ञप्त है—

1. शिखा युक्त 2. शिखा रहित।

जो केशों को धारण करता है, वह शिखायुक्त है, जो मुंड होता है, वह शिखा रहित होता है। रजोहरण भी नहीं रखता है।

सारूपिक—जो एक निषद्या, एक निषद्योपेत्, रजोहरण तथा एक अवलंबक—दंड रखता है। वह सारूपिक होता है।

सारूपी आदि न मिलने पर क्षेत्रत: दो, चार, सात योजन शत तक गवेषणा करे। कालत: बारह वर्षों तक आलोचनार्हों की मार्गणा करे। उनकी प्राप्ति न होने पर पश्‍चात्कृत को यावज्जीवन लिंग धारण करवाकर उसके पास आलोचना करे। यदि वह यावज्जीवन लिंग धारण नहीं करे उस स्थिति में इत्वरकालिक सामायिक का आरोपण कर, इत्वरकालिक लिंग समर्पित कर, निषिद्या की रचना कर, वंदना करके उनके पास आलोचना करे। वृत्तिकार ने भी भाष्य गाथा की व्याख्या करते हुए प्रस्तुत विषय पर विचार किया है।

२९. सम्यक्भावित चैत्य (सम्मं भावियाइं चेइयाइं)

सम्यक्भावित चैत्य से तात्पर्य है—जिनवचन से वासित अंत:करण वाला देवता। भाष्यकार के अनुसार सम्यक्भावित चैत्य का अर्थ है—आलोचना विधि को जानने वाला देवता। इस विषय में भाष्यकार ने प्राग्ऐतिहासिक घटना का उल्लेख कर विषय को स्पष्ट किया है। भरुकच्छ के कोरंटक उद्यान में अर्हत् मुनि सुव्रत अनेक बार पधारे थे। वहां तीर्थंकरों तथा गणधरों ने अनेक मुनियों को अनेक प्रकार से प्रायश्‍चित्त दिये थे। उन सबको वहां के देवता ने सुना था। इसलिए आलोचना करने वाला मुनि वहां जाए, तेले की तपस्या कर उस सम्यक्त्वभावित देवता की आराधना करे। देवता के प्रत्यक्ष होने पर उसके समक्ष आलोचना करे। वह यथार्ह प्रायश्‍चित्त देगा। वह देव नहीं हो, यदि कोई अन्य देव वहां उत्पन्न हो गया हो तो वह कहेगा—मैं महाविदेह क्षेत्र में तीर्थंकर को पूछकर प्रायश्‍चित्त दूंगा। इन सबके अभाव में प्रायश्‍चित्त दान विधि का ज्ञाता आलोचक अरिहंत और सिद्धों को वंदना कर, स्वयं आलोचना कर प्रायश्‍चित्त ग्रहण करे।

शब्द विमर्श

अकिच्चट्ठाणं—अकृत्यस्थान—मूल गुण, उत्तर गुण में दोषाचरण।

आलोएज्जा—आचार्य उपाध्याय के पास बोलकर अपराध को निवेदन करना, स्पष्टीकरण करना।

पडिक्कमेज्जा—प्रतिक्रमण—कृत प्रमाद को पुन: न करने के संकल्प के साथ मिच्छामि दुक्कडं का प्रयोग करना।

निंदेज्जा—निंदा करना। आत्म साक्षी से जुगुप्सा करना।

गरहेज्जा—गुरु साक्षी से जुगुप्सा करना।

विउट्टेज्जा—असदाचार से निवृत्त होना।

विसोहेज्जा—पाप मल से आत्मा को शुद्ध करना।

अकरणाए अब्भुट्ठेज्जा—उस अकृत्यस्थान का पुन: सेवन नहीं करने के लिए दृढ़संकल्प करना।

अहारिहं—उस दोष के अनुरूप तप आदि प्रायश्‍चित्त स्वीकार करना।

संभोइयं—सांभोजिक—एक मण्डली में भोजन करने वाला। यह इसका प्रतीकात्मक अर्थ है। स्वाध्याय भोजन आदि सभी मंडलियों से जिसका संबंध हो व सांभोगिक है। निशीथभाष्य में सदृश कल्पी को सांभोजिक कहा गया है।

साहम्मियं—ज्ञान, आचरण आदि की दृष्टि से समान भूमिका वाला। वृत्तिकार ने इसका अर्थ विशिष्ट सामाचारी निष्पन्न किया है।।

बहुस्सुयं—छेद सूत्रों का ज्ञाता बहुश्रुत होता है।

बब्भागमं—बहुत आगमों के अर्थ सहित विज्ञाता को बहुआगमज्ञ कहा जाता है। उसके दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. जघन्य—आचारप्रकल्पधर 2. उत्कृष्ट—द्वादशांगी का अर्थ सहित विज्ञाता।

सारूवियं—संघ से अपक्रमण करने पर भी मुनि वेश को नहीं छोड़ने वाला।

समणोवासगं पच्छाकडं—वह श्रमणोपासक जो पहले मुनि था। गृहलिंगधारी को भी पश्‍चात्कृत कहा जाता है।

ग्रामस्स—ग्राम, जो बुद्धि आदि गुणों को ग्रसित करे तथा जहां 18 प्रकार के कर लगते हैं।

नगरस्स—नगर, जहां कर नहीं लगता।

निगमस्स—निगम, वह स्थान जहां बहुलता से व्यापारी रहते हो।

रायहाणीए—राजधानी, वह नगर जहां राजा रहता है।

खेडस्स—खेट, जिसके चारों ओर धूलि का प्राकार हो।

कब्बडस्स—कर्बट, छोटे प्राकार से घिरा हुआ स्थान।

मडंबस्स—मडंब, वह क्षेत्र जिसके ढाई योजन तक कोई ग्राम न हो।

पट्टणस्स—पत्तन, वह क्षेत्र जहां निर्गमन व प्रवेश के लिए जल तथा स्थल दोनों मार्ग हों।

दोणमुहस्स—द्रोणमुख, वह क्षेत्र जहां निर्गमन किसी भी रूप में हो, पर प्रवेश का मार्ग जल से हो।

आसमस्स—आश्रम, तापसों का निवास स्थान।

संवाहस्स—संवाह, यात्रीगण का निवास स्थान।

सन्निवेसस्स—सन्निवेश, जहां चारों दिशाओं से आकर लोग रहते हैं अथवा सामान्य जन का रहवास।

♦

दूसरा उद्देशक

02

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक के मुख्य प्रतिपाद्य को चार अनुच्छेदों में निरूपित किया जा सकता है—

• साधर्मिक भिक्षुओं द्वारा परिहारतप वहन करने की विधि का निर्देश।

• रुग्ण भिक्षुओं की अग्लान भाव से सेवा करने का निर्देश।

• उपस्थापना, विवादास्पद विषय की निर्णायकता और आचार्य पद की अर्हता का निर्देश।

• पारिहारिक का परस्पर संभोज व तत्सम्बन्धित विशेष विधि का निर्देश।

प्रथम उद्देशक में आचार्यादि के नेतृत्व में परिहारतप वहन करने की विधि का निर्देश है, प्रस्तुत उद्देशक के (1-5) सूत्रों में दो या दो से अधिक एक साथ विहरण करने वाले साधर्मिक भिक्षुओं के परिहारतप वहन करने का विधान है। भाष्य में भी एक भिक्षु, दो भिक्षु और बहुत भिक्षुओं के परिहारतप वहन करने की विधि पर प्रकाश डाला गया है।१

1. व्यभा. गा. 1030-1036

द्वितीय अनुच्छेद के अंतर्गत बारह सूत्रों का समावेश है। इन सूत्रों में बारह प्रकार की विभिन्न अवस्थाओं वाले भिक्षुओं का कथन है। ये सभी भिक्षु अपनी-अपनी अवस्थाओं के साथ-साथ शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से रुग्ण भी हैं। उस स्थिति में गणावच्छेदक का यह कर्त्तव्य है कि वह उन भिक्षुओं की सेवा की समुचित व्यवस्था करे तथा स्वस्थ होने के बाद उन्हें यथालघुस्वक नामक प्रायश्‍चित्त में प्रस्थापित करे।

प्रस्तुत सूत्रों में प्रयुक्त 'निज्जूहित्तए' पाठ के दो अर्थ किए गए हैं—

1. वैयावृत्त्य नहीं करना।

2. निर्दोष वसति होने पर भी स्थान न देना।२

2. व्यभा. उद्दे. 2, वृ.प. 22—निर्यूहणा नाम वैयावृत्त्यस्याकरणं यदि वा वसतौ दोषाभावे यत्स्थानं न ददाति एषा निर्यूहणा वैयावृत्त्याकरणादिना यत्तस्याऽपाकरणं सा निर्यूहनेति भाव:।

वृत्तिकार ने 'अगिलाए' की व्याख्या करते हुए सेवा के महत्त्व पर प्रकाश डाला है।३

3. वही, वृ.प. 26

इसी प्रकार 'अर्थजात' शब्द पर भी भाष्य में विशद विवेचन प्राप्त होता है।४

4. व्यभा. गा. 1173-1204

प्रायश्‍चित्त वहन काल में रुग्ण होने पर ग्लान भिक्षु की सर्वप्रयत्‍न से सेवा की व्यवस्था करनी चाहिए। यदि रुग्ण भिक्षुओं की गणावच्छेदक उपेक्षा करता है तो प्रवचन की लघुता होती है और अनेक दोषों की संभावना हो सकती है।

भाष्यकार ने लगभग 154 गाथाओं (1051-1205) में मनोवैज्ञानिक दृष्टि से भिक्षुओं की विविध अवस्थाओं का, उनकी मन:स्थिति और परिस्थिति का सहृदयता के साथ वर्णन किया है। अनेक उदाहरणों के माध्यम से विषय को स्पष्ट करने का श्‍लाघनीय प्रयास किया है। सेवा के महत्त्व को उजागर करते हुए चित्त की क्षिप्त आदि अवस्थाओं के कारण व निवारण पर भी सटीक प्रकाश डाला गया है।५

5. वही, गा. 1051-1205

उपस्थापना विधि के अंतर्गत नौवां व दसवां प्रायश्‍चित्त वहन करने वाला जघन्य छह मास और उत्कृष्ट बारह वर्ष तक प्रायश्‍चित्त वहन करने के बाद यदि पुन: गण में आने की इच्छा करे तो उसकी क्या विधि होनी चाहिए, उसका निर्देश है।

प्रथम निर्देश के अनुसार गृहस्थ वेश धारण करवाने के बाद छेदोपस्थापनीयचारित्र दिया जा सकता है।

द्वितीय निर्देश के अनुसार गृहस्थ वेश धारण करवाए बिना भी छेदोपस्थापनीयचारित्र दिया जा सकता है।

भाष्य में प्रायश्‍चित्तवाहक को गृहीभूत करने और गृहीभूत नहीं करने के हेतुओं पर विमर्श किया गया है।

प्रस्तुत उद्देशक में 'सच्चपइण्ण ववहार पदं' के अंतर्गत दो सूत्रों का समावेश है। व्यवहार का एक अर्थ है—प्रायश्‍चित्त।१ प्रायश्‍चित्त के संदर्भ में कोई विवादास्पद विषय हो, उसका निर्णय संबंधित भिक्षु के कथन के आधार पर किया जाता है। प्रमाण के बिना दूसरे के कहने के आधार पर किसी को प्रायश्‍चित्त नहीं दिया जाता। भाष्यकार ने प्रस्तुत सूत्र की व्याख्या करते हुए विविध कोणों से मानवीय मनोवृत्ति का सुन्दर चित्रण किया है।

1. व्यभा. गा. 1064

अग्रिम सूत्र में एकपाक्षिक को इत्वरिक आचार्य पद देने का विधान किया गया है।

• एकपाक्षिक किसे कहते हैं?

• एकपाक्षिक को आचार्य पद देने से क्या लाभ है?

• अनेकपाक्षिक को आचार्य पद देने से क्या हानि हो सकती है? इत्यादि विषयों पर भाष्य में विस्तार से विवेचन किया गया है।

तत्पश्‍चात् सूत्र संख्या सत्ताईस (27) में पारिहारिक-अपारिहारिक का एक साथ संभोज—परस्पर एक मण्डली में आहार विषयक विधि का उल्लेख है।

वृत्तिकार ने 'ते अण्णमण्णं संभुंजंति, अण्णमण्णं नो संभुंजंति मासं' की विस्तार से व्याख्या की है।

अंतिम आलापक में परिहारकल्पस्थित भिक्षु की सामाचारी का कथन है। सामान्यत: पारिहारिक आचार्य की अनुज्ञा के बिना विगय का सेवन नहीं कर सकता और अन्य भिक्षुओं को आहार का वितरण भी नहीं कर सकता है। अपने पात्र में आचार्य के लिए व आचार्य के पात्र में अपने लिए भिक्षा भी नहीं ला सकता।

अपेक्षा होने पर आचार्य की आज्ञा से आहार का वितरण व विगय का सेवन कर सकता है। अशिव आदि कारणों की अपेक्षा, एक पात्र में एक दूसरे के लिए भिक्षा भी ला सकता है।२ विशेष स्थिति में पारिहारिक भिक्षु संघ के लिए भी भिक्षा ला सकता है।३

2. व्यभा. उद्दे. 2, वृ.प. 85—कारणवशतस्तत्रैव एकस्मिन् पतद्ग्रहे उभययोग्यमानयति.....अशिवादिकारणवशत:।

3. बृभा. गा. 5615 (वृत्ति)—....स आनीयानुपारिहारिकस्य ददाति ....कल्पस्थितस्यापि ग्लानत्वेऽतिरोहितं स्वयमेव गच्छस्य ददाति।

बीओ उद्देसो : दूसरा उद्देशक

मूल

ठवणिज्ज-कप्पट्ठिय-पदं

1. दो साहम्मिया एगओ विहरंति, एगे तत्थ अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवेत्ता आलोएज्जा, ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं।

संस्कृत छाया

स्थापनीय-कल्पस्थित-पदम्

द्वौ साधर्मिकौ एकत: विहरत:, एको तत्र अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्।

हिन्दी अनुवाद

स्थापनीय-कल्पस्थित-पद

1. दो१ साधर्मिक२ एक साथ विहरण कर रहे हैं, उनमें एक किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, स्थापनीय (परिहारतप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए।

सूत्र १

1. दो... एक साथ विहरण कर रहे हैं (दो...एगओ विहरंति)

भाष्य में प्रस्तुत सूत्र पर विमर्श किया गया है। उसका सारांश यह है कि दो गीतार्थ भिक्षुओं का एक साथ विहार विहित नहीं है। दो के विहार से अनेक दोषों की संभावना हो सकती है—

1. स्वलिंग, गृहलिंग और अन्यलिंग से सम्बन्धित।

2. वसति से सम्बन्धित।

3. शय्यातर से सम्बन्धित।

4. ग्लान से सम्बन्धित।

भाष्य में आपवादिक स्थिति में निम्‍नोक्त कारणों से दो गीतार्थ भिक्षुओं का विहार सम्मत माना गया है—

1. अशिव—देवकृत उपद्रव के कारण।

2. दुर्भिक्ष—दुर्भिक्ष के कारण भिक्षा की प्राप्ति दुर्लभ होने पर।

3. राजा के कुपित होने पर।

4. आचार्य द्वारा विशेष प्रयोजन से भेजे जाने पर।

5. ज्ञान, दर्शन की वृद्धि के निमित्त से।

6. प्रव्रज्याभिमुख शैक्ष को स्थिर करने के लिए।

7. ज्ञातिजन व अन्य साधर्मिक को धर्मोपदेश व संलेखना में सहयोग देने के लिए।

वृत्तिकार ने भी प्रस्तुत विषय पर विशद विवेचन किया है।

2. साधर्मिक (साहम्मिया)

निशीथ चूर्णि में समानधर्म वाले, स्वप्रवचनप्रतिपन्न भिक्षु को साधर्मिक कहा है। वहां साधर्मिक के तीन प्रकार बतलाए गए हैं—

1. लिंगसाधर्मिक।

2. प्रवचनसाधर्मिक।

3. लिंग व प्रवचनसाधर्मिक।

वैकल्पिक रूप में साधर्मिक के अन्य तीन-तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. साधु 2. पार्श्‍वस्थ 3. श्रावक।

1. श्रमण 2. श्रमणी 3. श्रावक।

व्यवहारभाष्य में बारह प्रकार के साधर्मिकों का उल्लेख है—

1. नामसाधर्मिक

2. स्थापनासाधर्मिक

3. द्रव्यसाधर्मिक

4. क्षेत्रसाधर्मिक

5. कालसाधर्मिक

6. प्रवचनसाधर्मिक

7. लिंगसाधर्मिक

8. दर्शनसाधर्मिक

9. ज्ञानसाधर्मिक

10. चारित्रसाधर्मिक

11. अभिग्रहसाधर्मिक

12. भावनासाधर्मिक।

भाष्यकार ने लिंग और प्रवचन के आधार पर साधर्मिक की चतुर्भंगी का उल्लेख किया है—

1. लिंग से साधर्मिक, प्रवचन से नहीं, जैसे—निह्नव।

2. प्रवचन से साधर्मिक, लिंग से नहीं, जैसे—शिखा रखने वाले श्रावक।

3. प्रवचन से साधर्मिक, लिंग से साधर्मिक, जैसे—भिक्षु।

4. प्रवचन से साधर्मिक नहीं, लिंग से भी साधर्मिक नहीं, जैसे—चरक आदि।

2. दो साहम्मिया एगओ विहरंति, दो वि ते अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवेत्ता आलोएज्जा, एगं तत्थ कप्पागं ठवइत्ता एगे निव्विसेज्जा, अह पच्छा से वि निव्विसेज्जा।।

द्वौ साधर्मिकौ एकत: विहरत:, द्वौ अपि तौ अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेताम्, एकं तत्र कल्पाकं स्थापयित्वा एको निर्विशेत्, अथ पश्‍चात् स अपि निर्विशेत्।

2. दो साधर्मिक एक साथ विहरण कर रहे हैं, वे दोनों किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करते हैं, वहां एक को कल्पस्थित स्थापित करके एक परिहार-तप स्वीकार करे, तत्पश्‍चात् वह (कल्पस्थित) भी परिहारतप स्वीकार करे।

3. बहवे साहम्मिया एगओ विहरंति, एगे तत्थ अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवेत्ता आलोएज्जा, ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं।

बहव: साधर्मिका: एकत: विहरन्ति, एको तत्र अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्।

3. बहुत साधर्मिक एक साथ विहरण कर रहे हैं, उनमें से एक किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, स्थापनीय (परिहारतप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए।

4. बहवे साहम्मिया एगओ विहरंति, सव्वे वि ते अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवेत्ता आलोएज्जा, एगं तत्थ कप्पागं ठवइत्ता अवसेसा निव्विसेज्जा, अह पच्छा से वि निव्विसेज्जा।।

बहव: साधर्मिका: एकत: विहरन्ति, सर्वे अपि ते अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेयु:, एकं तत्र कल्पाकं स्थापयित्वा अवशेषा: निर्विशेयु:, अथ पश्‍चात् स अपि निर्विशेत्।

4. बहुत साधर्मिक एक साथ विहरण कर रहे हैं, वे सभी किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करते हैं, वहां एक को कल्पस्थित स्थापित करके शेष परिहारतप स्वीकार करे, तत्पश्‍चात् वह (कल्पस्थित) भी परिहारतप स्वीकार करे।३

सूत्र 1-4

3.

प्रथम उद्देशक में आचार्य के निश्रा में परिहारतप को वहन करने की विधि का निर्देश है। प्रस्तुत सूत्रों में दो या दो से अधिक एक साथ विहरण करने वाले साधर्मिक भिक्षुओं द्वारा स्वत: परिहारतप वहन करने का विधान है।

यदि दो साधर्मिक भिक्षु आचार्य आदि से दूरवर्ती क्षेत्रों में विहरण कर रहे हैं। एक भिक्षु को दोष की शुद्धि के लिए परिहारतप वहन करना हो तो सहवर्ती—दूसरे गीतार्थ भिक्षु को आनुपारिहारिक व कल्पस्थित के रूप में स्थापित किया जाता है।

यदि दोनों ने एक साथ दोष का सेवन किया है और दोनों को परिहारतप का वहन करना है तो एक भिक्षु के द्वारा तप पूर्ण करने पर दूसरा भिक्षु तप का वहन करता है अर्थात् दोनों एक साथ परिहारतप का वहन नहीं कर सकते क्योंकि एक को कल्पस्थित व आनुपारिहारिक रहना आवश्यक है।

यदि अनेक भिक्षु एक साथ विहरण कर रहे हैं सभी ने दोष का सेवन किया है, उस स्थिति में विशुद्धि के लिए एक को कल्पस्थित स्थापित कर सभी भिक्षुओं को परिहारतप वहन करना चाहिए। जब उनका परिहारतप प्रायश्‍चित्त वहन हो जाए उसके बाद जो कल्पस्थित था, वह परिहारतप प्रायश्‍चित्त वहन करे और शेष में से एक कल्पस्थित व एक आनुपारिहारिक रहे।

शब्द विमर्श

कल्पागं— आचार्य। वृत्ति में इसका अर्थ आचार्य किया है।

निव्विसेज्जा— परिहारतप।

5. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू गिलाय-माणे अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवेत्ता आलोएज्जा, से य संथरेज्जा ठवणिज्जं ठवइत्ता करणिज्जं वेयावडियं। से य नो संथरेज्जा अणुपरिहारिएणं करणिज्जं वेयावडियं। से तं अणुपरिहारिएणं कीरमाणं वेयावडियं साइज्जेज्जा, से वि कसिणे तत्थेव आरुहेयव्वे सिया।।

परिहारकल्पस्थित: भिक्षु: ग्लायन् अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्, स च संस्तरेत् स्थापनीयं स्थापयित्वा करणीयं वैयावृत्त्यम्। स च नो संस्तरेत् अनुपारिहारिकेण करणीयं वैयावृत्त्यम्। स तं अनुपारिहारिकेण क्रियमाणं वैयावृत्त्यं स्वादयेत्, तद् अपि कृत्स्‍नं तत्रैव आरोपयितव्यं स्याद्।

5. परिहारकल्पस्थित भिक्षु रुग्ण होने पर किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है, वह (परिहारतप करने में) समर्थ है, स्थापनीय (परिहार तप की समग्र सामाचारी) की स्थापना (प्ररूपणा) करके (उसका) वैयावृत्त्य करना चाहिए। वह समर्थ न हो तो आनुपारिहारिक को उसका वैयावृत्त्य करना चाहिए। समर्थ होने पर भी वह आनुपारिहारिक द्वारा किए जाने वाले वैयावृत्त्य की अनुमोदना करता है तो उसका सम्पूर्ण प्रायश्‍चित्त उसी (पूर्व प्रदत्त प्रायश्‍चित्त) में आरोपित कर देना चाहिए।४

सूत्र 5

4

परिहारकल्पस्थित भिक्षु सामान्यत: स्वावलम्बी होता है। कदाचित् किसी कारण से वह अपने कार्य को न कर सके तो उससे संकेत प्राप्त कर आनुपारिहारिक मौन भाव से उसकी सहायता करता है। उदाहरण के लिए परिहार-तपस्वी को भिक्षा के लिए जाना है और वह जाने में समर्थ नहीं है, उस स्थिति में वह कहता है—'मैं भिक्षा के लिए जाता हूं।' इस संकेत को प्राप्त कर आनुपारिहारिक उसके लिए भिक्षा लाता है।

यदि वह समर्थ है फिर भी आनुपारिहारिक द्वारा किए जाने वाले वैयावृत्त्य का निषेध नहीं करता तो वह प्रायश्‍चित्तभाक् होता है। यद्यपि सूत्र में 'संते बले' पाठ ग्रहण नहीं किया गया है। अनुवाद में भाष्य एवं टीका के आधार पर इस अभिप्राय को ग्रहण किया गया है।

परिहारकप्पट्ठियादीणं अनिज्जूहण-पदं

6. परिहारकप्पट्ठियं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

परिहारकल्पस्थितादीनाम् अनिर्यूहण-पदम्

परिहारकल्पस्थितं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

परिहारकल्पस्थित आदि का अनिर्यूहणा-पद

6. परिहारकल्पस्थित भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना५ नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से६ वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार७ (प्रायश्‍चित्त) में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 6

5. निर्यूहण करना (निज्जूहित्तए)

व्यवहार भाष्य और उसकी वृत्ति में निर्यूहणा के दो अर्थ बतलाए गए हैं—1. वैयावृत्त्य न करना।

2. निर्दोष वसति होने पर भी स्थान न देना।

सामान्यत: पारिहारिक भिक्षु गण से पृथक् रहता है कदाचित् उसके सहायक कालधर्म को प्राप्त हो जाएं। अशिव, राजभय और म्लेच्छ आदि का उपद्रव होने से वह अकेला रह जाए, ऐसी स्थिति में यदि वह स्वयं रुग्ण हो जाए और रुग्णावस्था के कारण उसे गण की शरण लेनी पड़े तो गणावच्छेदक का कर्त्तव्य है कि वह समस्त गण के समक्ष उसके प्रायश्‍चित्त का कथन करे। उसके लिए कल्पस्थित और आनुपारिहारिक की स्थापना करे और उसकी वैयावृत्त्य करवाए।

यदि कोई गणावच्छेदक ऐसा नहीं करता तो भाष्य व वृत्ति के अनुसार उसे चतुर्गुरु प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

6. अग्लान भाव से (अगिलाए)

स्थानांग वृत्ति के अनुसार अग्लान का तात्पर्य है—रुचि पूर्वक उत्साह से वैयावृत्त्य करना। राजवेठ—राजा की बेगार की भांति वैयावृत्त्य नहीं करनी चाहिए। यह सर्वज्ञ का आदेश है ऐसा मानकर कर्म निर्जरा की बुद्धि से सेवा करना, अग्लान भाव से सेवा करना है। जो भिक्षु उत्साह से सेवा करता है, उसके महानिर्जरा—बहुत कर्मों का क्षय तथा महापर्यवसान—जन्म-मरण का आत्यन्तिक उच्छेद होता है।

7. यथालघुस्वक नामक प्रायश्‍चित्त (अहालहुसए नामं ववहारे)

यथालघुस्वक प्रायश्‍चित्त पांच दिन परिमाण का होता है। इसकी प्रस्थापना विशेष परिस्थिति में की गई प्रस्थापना है। परिहारकल्पस्थित भिक्षु रोग आदि के कारण पूर्व प्राप्त तप का वहन नहीं कर सकता, ऐसी स्थिति में उसके स्वस्थ होने के बाद यथालघुस्वक प्रायश्‍चित्त की प्रस्थापना की जाती है। इसका तात्पर्य है कि प्रायश्‍चित्त के लिए जो तप पहले दिया गया है, उसी तप: प्रायश्‍चित्त में प्राप्त प्रायश्‍चित्त को अन्तर्गर्भित कर देना चाहिए।

भाष्य व वृत्ति में यथालघुस्वक प्रायश्‍चित्त की सुव्यवस्थित प्रस्थापना की गई है। कौन सा प्रायश्‍चित्त किस तप के द्वारा पूरा होता है तत्सम्बन्धी निर्देश प्राप्त होता है। व्यवहार के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. गुरु 2. लघु 3. लघुस्वक। इन तीनों के तीन-तीन उपभेद हैं—

1. गुरु—गुरुक, गुरुतरक, यथागुरुक।

2. लघु—लघुक, लघुतरक, यथालघुक।

3. लघुस्वक—लघुस्व, लघुस्वतरक, यथालघुस्वक।

गुरु आदि नौ व्यवहारों का प्रायश्‍चित्त परिमाण एक मास आदि हैं, जो एक तेले आदि से पूर्ण होता है। वह इस प्रकार है—

व्यवहार (प्रायश्‍चित्त) प्रायश्‍चित्त-परिमाण तप
1. गुरुकएक मासएक तेला
2. गुरुतरकचार मासएक चोला
3. यथागुरुकछह मासएक पंचोला
4. लघुकतीस दिनएक बेला
5. लघुतरकपच्चीस दिनएक उपवास
6. यथालघुकबीस दिनएक आचाम्ल
7. लघुस्वपन्द्रह दिनएक एकस्थान
8. लघुस्वतरकदस दिनएक दिन, दो प्रहर
9. यथालघुस्वकपांच दिनएक दिन, निर्विगय।

वृत्तिकार का अभिमत है जिसे यथालघुस्वक प्रायश्‍चित्त प्राप्त है, वह शुद्ध है, प्रायश्‍चित्तभाक् नहीं है। परिहारतप प्रायश्‍चित्त प्राप्त उस भिक्षु को यतना से प्रतिसेवना करने पर आलोचना मात्र देकर शुद्ध किया जा सकता है।

7. अणवट्ठप्पं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

अनवस्थाप्यं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

7. अनवस्थाप्य८ (नौवां प्रायश्‍चित्त प्राप्त) भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 7

8. अनवस्थाप्य (अणवट्ठप्पं)

अनवस्थाप्य का अर्थ है—तत्क्षण व्रतों में अवस्थित होना।

यह प्रायश्‍चित्त का नौवां प्रकार है जिसमें प्रायश्‍चित्तकर्त्ता को कुछ समय के लिए संघ से निष्कासित कर तपस्यापूर्वक पुन: दीक्षा दी जाती है।

यह दो प्रकार का प्रज्ञप्त है—

1. आशातना-अनवस्थाप्य।

2. प्रतिसेवना-अनवस्थाप्य।

1. आशातना-अनवस्थाप्य—जो तीर्थंकर, प्रवचन, श्रुत, आचार्य और महर्द्धिक की आशातना करता है, उसे आशातना अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

2. प्रतिसेवना-अनवस्थाप्य—जो साधर्मिकों की तथा अन्य धर्मिकों की चोरी करता है। हस्तताल—हाथ आदि से मारक प्रहार करता है, उसे प्रतिसेवना-अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त वाहक भिक्षु की अर्हता

जो संहनन और वीर्य से सम्पन्न, आगमसूत्र-विधि में उद्युक्त, निग्रहयुक्त, तपस्वी, प्रवचन के सार से सम्पन्न और आगम के अर्थ में कुशल हो। निर्यूहणार्ह होने पर भी जिसके मन में तिलतुष मात्र भी अशुभ भाव न हो। वह भिक्षु अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त वहन कर सकता है।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त की विधि

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु प्रशस्त द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव में गुरु के समक्ष वटवृक्ष अथवा इक्षु के खेत में पूर्वाह्न बेला में आलोचना करता है। गुरु अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त की निर्विघ्‍न समाप्ति के लिए कायोत्सर्ग करते हैं।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु शैक्ष, रात्‍निक सभी मुनियों को वंदना करता है। अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त का पालन करने वाला उपाश्रय के एक पार्श्‍व में रह सकता है। किन्तु शेष भिक्षुओं के साथ अपरिभोग्य होता है। अलाप आदि दस पदों का वर्जन करता है।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त का कालमान

आशातना-अनवस्थाप्य—न्यूनतम छह मास, अधिकतम बारह मास।

प्रतिसेवना-अनवस्थाप्य—न्यूनतम एक वर्ष, अधिकतम बारह वर्ष।

संघीय कार्य होने पर प्रतिसेवना-अनवस्थाप्य का काल न्यून भी हो सकता है। अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त का निर्देश ववहारो और कप्पो में है। तत्सम्बन्धी विस्तृत व्याख्या बृहत्कल्पभाष्य में है, किंतु व्यवहारभाष्य में अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त वहन काल में सेवा की व्यवस्था का विशेष रूप से उल्लेख है।

प्रायश्‍चित्त वहन करने वाले भिक्षु का आचार्य प्रतिदिन अवलोकन करते हैं, उसकी सुखपृच्छा करते हैं। यदि वह बीमार हो जाता है तो उसकी सेवा की व्यवस्था करते हैं। यदि वह तप से क्लांत हो जाता है तो उसे आश्‍वस्त करते हैं।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त प्राप्त भिक्षु की वैयावृत्त्य की समुचित व्यवस्था नहीं करने से आज्ञा, अनवस्था आदि दोष उत्पन्न होते हैं। ग्लान भिक्षु की उपेक्षा करने से अथवा सेवा की समुचित व्यवस्था नहीं करने से संघ की अप्रभावना होती है।

8. पारंचियं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

पाराञ्चितं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

8. पारांचित ९ (दसवां प्रायश्‍चित्त प्राप्त) भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 8

9. पारांचित (पारंचियं)

वह प्रायश्‍चित्त जिसमें लिंग, क्षेत्र, काल और तप के द्वारा अपराध का पार पाया जाता है, वह पारांचित है। उस प्रायश्‍चित्त के योग्य भिक्षु को पारांचित कहा जाता है।

तपस्या के द्वारा अपराध का विशोधन करने के बाद जिसे पुन: दीक्षित किया जाए वह पारांचित है। यह दसवां प्रायश्‍चित्त है। इसमें लिंग, क्षेत्र और तप से उसका बहिष्कार किया जाता है।

अवहेलना पूर्वक पुनर्दीक्षा के रूप में दिया जाने वाला प्रायश्‍चित्त। अवहेलना पूर्वक दीक्षा से तात्पर्य है—दोषों की पुनरावृत्ति का निवारण करने के लिए शरीर पर राख लगाना, कारागृह में बंदी बनाना, अस्थिमाला पहनाना, उदर से रेंगने का दण्ड देना, गधे पर बिठाकर नगर में घुमाना।

पारांचित प्रायश्‍चित्त दो प्रकार का प्रज्ञप्त है—

1. आशातना-पारांचित।

2. प्रतिसेवना-पारांचित।

1. आशातना-पारांचित—जो तीर्थंकर, प्रवचन, श्रुत, आचार्य, गणधर और महर्द्धिक भिक्षु की आशातना करता है। उसे आशातना-पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

2. प्रतिसेवना-पारांचित—जो कषाय और विषय से दूषित है, स्त्यानर्द्धि निद्रा वाला और मैथुन सेवन करने वाला है, उसे प्रतिसेवना-पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

ठाणं में पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्ति के अन्य पांच कारण बतलाए हैं—

1. कुल में भेद डालना।

2. गण में भेद डालना।

3. हिंसा-प्रेक्षी।

4. छिद्रान्वेषी।

5. बार-बार प्रश्‍नायतनों का प्रयोग करने वाला।

स्थानांग वृत्ति में प्रश्‍नायतनों को स्पष्ट करते हुए कहा है—अंगुष्ठ, कुड्य आदि प्रश्‍नविद्या के प्रयोग से वस्त्र, कांच, अंगुष्ठ आदि में देवता को बुलाकर अनेक प्रश्‍नों का हल करना।

पारांचित प्रायश्‍चित्त भिक्षु की अर्हता

वृत्ति में पारांचित प्रायश्‍चित्तवर्ती को प्राय: जिनकल्पिक के सदृश बताया है। बृहत्कल्पभाष्य में तत्सम्बन्धी विवेचन प्राप्त होता है, जो इस प्रकार है— संहनन—वज्रॠषभनाराच।

संहनन—वज्रॠषभनाराच।

धृति—वज्रभित्ति की भांति सुदृढ़।

ज्ञान—न्यूनतम नौवें पूर्व की तृतीय आचार वस्तु का ज्ञाता, अधिकतम अभिन्न दसपूर्वी।

तप से भावित, कषाय और इन्द्रियों का निग्रह करने वाला।

निर्यूहित करने पर जिसके मन में किञ्चित् भी अशुभ भाव न आए, इस प्रकार की अर्हता से सम्पन्न भिक्षु को पारांचित प्रायश्‍चित्त दिया जाता है।

पारांचित प्रायश्‍चित्त की विधि

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त विधि की तरह पारांचित प्रायश्‍चित्त की विधि ज्ञातव्य है। विशेष यह है कि पारांचित प्रायश्‍चित्त प्राप्त भिक्षु की चर्या जिनकल्पिक के सदृश होती है। वह तृतीय पौरुषी में अलेपकृत आहार करता है, क्षेत्र से बाहर अकेला रहता है। अकेला रहकर बारह वर्ष तक ध्यान, स्वाध्याय व श्रुतपरावर्तन में लीन रहता है।

पारांचित प्रायश्‍चित्त का कालमान

आशातना-पारांचित न्यूनतम छह मास अधिकतम बारह मास

प्रतिसेवना-पारांचित न्यूनतम एक वर्ष अधिकतम बारह वर्ष

पारांचित प्रायश्‍चित्त वहन करने वाला सामान्यत: प्रायश्‍चित्त वहन काल में संघ से बाहर रहता है। संघीय कार्य उपस्थित होने पर अवधि से पूर्व ही गण में प्रवेश कर सकता है।

विशिष्ट कारण उपस्थित होने पर आचार्य पारांचित प्रायश्‍चित्त वाहक भिक्षु से कहते हैं अथवा वह स्वयं आचार्य को निवेदन करता है। संघ द्वारा निर्दिष्ट कार्य संपादित करता है। कार्य की संपूर्ति करने पर तथा राजा द्वारा निवेदन करने पर गुरु व संघ के कृपाभाव से अवशिष्ट प्रायश्‍चित्त का देशभाग (छठा भाग) देश-देश भाग (दसवां भाग) भी वहन कर सकता है। आचार्य उसे प्रायश्‍चित्त से सर्वथा मुक्त भी कर सकते हैं।

पारांचित प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु का वैयावृत्त्य

पारांचित प्रायश्‍चित्त वाहक भिक्षु संघ से बाहर रहता है। आचार्य स्वयं वहां जाकर उसकी सुखपृच्छा करते हैं। उसके प्रायोग्य भक्तपान की गवेषणा करते हैं। जब तक वह प्रायश्‍चित्त वहन करता है, तब तक उसकी सेवा की व्यवस्था करते हैं। आचार्य प्रतिदिन उसका अवलोकन करते हैं, गवेषणा करते हैं। विशेष कारण होने पर सर्व प्रयत्‍न से उसकी देखभाल करते हैं। उसके लिए भिक्षा लाते हैं, उसका उद्वर्तन करते हैं। सूत्र और अर्थ की वाचना देकर प्रश्‍नों का समाधान करते हैं। कदाचित् आचार्य रोग से आक्रान्त होने पर स्वयं नहीं जा सकते तो उपाध्याय अथवा गीतार्थ को सुखपृच्छा आदि कार्यों के निमित्त से उसके पास भेजते हैं। स्वस्थ होने पर वह अपना कार्य स्वयं करता है। अन्यथा आचार्य अन्य भिक्षुओं से उसके सारे कार्य संपादित करवाते हैं।

ग्लान भिक्षु की सेवा की उपेक्षा करने से अथवा वैयावृत्त्य की समुचित व्यवस्था नहीं करने से संघ की अप्रभावना होती है। आचार्य को आरोपणा प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो सकता है।

वर्तमान में दोनों प्रायश्‍चित्तों का विच्छेद

प्रथम संहनन और चतुर्दशपूर्वी दोनों का एक साथ विच्छेद हुआ। उनके व्यवच्छिन्न होने पर अनवस्थाप्य और पारांचित ये दो अंतिम प्रायश्‍चित्त भी विच्छिन्न हो गए। शेष भेद तीर्थपर्यंत रहेंगे।

9. खित्तचित्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

क्षिप्तचित्तं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापितव्य: स्यात्।

9. क्षिप्तचित्त१० भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 9

10. क्षिप्तचित्त (खित्तचित्तं)

चित्त की अनेक अवस्थाएं हैं। आचारांग सूत्र में कहा है—'अणेगचित्ते खलु अयं पुरिसे' यह पुरुष अनेक चित्त वाला है। मुख्यत: चित्त की दो अवस्थाएं हैं—

1. समाधिस्थचित्त।

2. असमाधिस्थचित्त।

ववहारो में असमाधिस्थचित्त की दो अवस्थाओं का उल्लेख है—

1. क्षिप्तचित्त।

2. दृप्तचित्त।

इनके अतिरिक्त सूत्रकार ने यक्षाविष्ट, उन्मादप्राप्त व उपसर्गप्राप्त अवस्था का भी उल्लेख किया है।

क्षिप्तचित्त से तात्पर्य है—चित्त की रुग्णता, चित्त का विप्लव। भाष्य में क्षिप्त-चित्तता के अनेक कारणों का उल्लेख है, उनमें मुख्य कारण तीन हैं—

1. राग

2. भय

3. अपमान

स्थानांगवृत्ति में भी क्षिप्तचित्त के संदर्भ में इन्हीं कारणों का उल्लेख प्राप्त होता है।

1. रागजनित-विक्षिप्तता—प्रिय व्यक्ति के अनिष्ट, वियोग और मरण से होने वाली क्षिप्तता का हेतु राग है।

2. भयजनित-विक्षिप्तता—भय के अनेक हेतुओं से होनेवाली चित्त की क्षिप्तता। यथा गजसुकुमाल को मारने वाला सोमिल ब्राह्मण कृष्ण के भय से क्षिप्तचित्त हो गया। भाष्य में भय के अनेक कारणों की चर्चा है, जैसे—तिर्यञ्च, शस्त्र, अग्‍नि व मेघ के गर्जारव से उत्पन्न भय।

3. अपमानजनित विक्षिप्तता—गच्छ द्वारा उपेक्षा, वाद पराजय तथा राजा आदि के द्वारा तिरस्कार करने से होने वाली चित्त की क्षिप्तता का हेतु अपमान है।

क्षिप्तचित्त की चिकित्सा

रागजनित-क्षिप्तता की चिकित्सा के लिए संसार की नश्‍वरता का बोध कराना चाहिए। संसार की नश्‍वरता व मृत्यु की अनिवार्यता का दर्शन समझने पर रागरंजित चित्त-विप्लव दूर हो जाता है।

भयजनित-क्षिप्तता की चिकित्सा के लिए आवश्यक है जिस निमित्त से भय लगता है, उन निमित्तों का परिष्कार करना चाहिए। भाष्यकार ने भय चिकित्सा का सुव्यवस्थित व मनोवैज्ञानिक समाधान प्रस्तुत किया है।

इसी प्रकार वाद पराजय के कारण अपमानजनित क्षिप्तचित्त की चिकित्सा के लिए क्षिप्तचित्त के सन्मुख विजेता वादी को बुलाकर यह कहलवाया जाता है कि 'मैं हार गया हूं, जीत तुम्हारी हुई है।' प्रतिपक्षी द्वारा हारने का अभिनय किया जाता है उस अभिनय को क्षिप्तचित्त यथार्थ समझकर स्वस्थता की अनुभूति करता है।

इसके अतिरिक्त वायु रोग से उत्पन्न विक्षिप्तता को दूर करने के लिए क्षिप्तचित्त भिक्षु को स्‍निग्ध व मधुर आहार कराना चाहिए। करीषमय शय्या पर शयन कराना चाहिए। इससे वातजनित रोग दूर होते हैं क्योंकि यह शय्या उष्ण होती है जिससे वात व श्‍लेष्म का अपहार होता है।

उपर्युक्त प्रयोग करने पर भी यदि क्षिप्तचित्त भिक्षु स्वस्थ न हो तो उसके रोग का निदान करने के लिए देवता की आराधना करनी चाहिए। कायोत्सर्ग में दैविक आह्वान करके उपसर्ग से उत्पन्न क्षिप्तता को दूर करना चाहिए। भाष्यकार व वृत्तिकार का ऐसा अभिमत है।

क्षिप्तचित्त की सेवा की व्यवस्था

क्षिप्तचित्त को मृदु बंधन से बांध दिया जाता है, जिससे वह स्वयं उठ-बैठ सके। उसे शस्त्रादि रहित स्थान में रखा जाता है। द्वार को वंश जालिका या डोरी से बंद कर दिया जाता है। उसे अकेला नहीं छोड़ा जाता। कम से कम एक भिक्षु को उसकी सेवा में नियुक्त किया जाता है। कदाचित् वह पलायन कर जाए तो उसकी गवेषणा (खोज) की जाती है। गवेषणा नहीं करने पर आचार्य को चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है तथा क्षिप्तचित्त भिक्षु द्वारा की गई विराधना का प्रायश्‍चित्त भी प्राप्त होता है।

उद्गम, उत्पादना और एषणा के दोषों से शुद्ध आहार, उपधि और शय्या आदि के द्वारा छह मास तक उसकी सेवा की जाती है, फिर भी वह स्वस्थ न हो और परिचारक भिक्षु परिश्रांत हो गया हो, उस स्थिति में कुल, गण और संघ को एकत्रित कर उन्हें निवेदन करना चाहिए, फिर उनकी आज्ञा के अनुसार वर्तन करना चाहिए।

चिकित्सा के द्वारा क्षिप्तचित्त भिक्षु के स्वस्थ होने पर परवशता की स्थिति में षड्जीवनिकाय की विराधना आदि के कारण लगने वाले दोषों की शुद्धि के लिए उसे मात्र लघुस्वक प्रायश्‍चित्त दिया जाता है। भाष्यकार व वृत्तिकार का अभिमत है कि इस स्थिति में वह प्रायश्‍चित्तभाक् नहीं है, शुद्ध है। विषय को नर्तकी के दृष्टांत से स्पष्ट करते हुए कहा है कि क्षिप्तचित्त बहुविध क्रियाएं करता हुआ भी कर्मों का बंधन नहीं करता क्योंकि परतंत्रता में दोनों तुल्य हैं। क्षिप्तचित्त सचेतन होकर भी परवशता से क्रिया करता है अत: वह उस स्थिति में नर्तकी की तरह अचेतन ही है।

10. दित्तचित्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

दृप्तचित्तं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

10. दृप्तचित्त११ भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 10

11. दृप्तचित्त (दित्तचित्तं)

दृप्तचित्त से तात्पर्य है—विशिष्ट सम्मान व लाभ के कारण असंबद्ध प्रलाप करने वाला। स्थानांगवृत्ति के अनुसार इसका हेतु है—लाभ, ऐश्‍वर्य, श्रुत आदि से होने वाला मद तथा सम्मान व दुर्जय शत्रु को जीतने से होने वाला दर्प।

व्यवहारभाष्य में हर्षातिरेक, विशिष्ट सम्मान, अहंकार और विशिष्ट लाभ को दृप्तचित्तता का कारण माना है। जैसे ईंधन से अग्‍नि उद्दीप्त होती है, वैसे ही हर्षातिरेक आदि के कारण व्यक्ति का चित्त उद्दीप्त हो जाता है।

दृप्तचित्त की चिकित्सा

जो जिस निमित्त से दृप्तचित्त होता है, उसके सन्मुख तद्विषयक उससे श्रेष्ठतर स्थिति, वस्तु अथवा व्यक्ति को प्रस्तुत करके उसकी दृप्तता को दूर किया जाता है। जैसे जो भिक्षु पौण्डरिक अध्ययन एक प्रहर में सीखकर दृप्त होता है, उसके सामने उस भिक्षु को प्रस्तुत किया जाता है, जो अर्द्ध प्रहर में अर्थ सहित पौण्डरिक अध्ययन सीख लेता है।

11. जक्खाइट्ठं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

यक्षाविष्टं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

11. यक्षाविष्ट१२ भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 11

12. यक्षाविष्ट (जक्खाइट्ठं)

आगन्तुक अशुभपुद्गल समूह से होने वाली अवस्था। यक्षाविष्ट होने के मुख्य दो कारण हैं—

1. पूर्वभव का वैर। 2. राग से रंजित चित्तवृत्ति।

यक्षाविष्ट भिक्षु की चिकित्सा के संदर्भ में भाष्यकार का अभिमत है कि यक्षाविष्ट भिक्षु स्वयं अशुभ पुद्गल समूह के निमित्तों को जानकर उनका परिहार करे। यदि वह स्वयं ऐसा करने में असमर्थ है तब कायोत्सर्ग में दैविक शक्ति की आराधना कर वह जैसे कहे—उसके अनुसार चिकित्सा करे।

12. उम्मायपत्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

उन्मादप्राप्तं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्युहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

12. उन्मादप्राप्त१३ भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 12

13. उन्मादप्राप्त (उम्मायपत्तं)

ठाणं तथा व्यवहारभाष्य में उन्माद के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. यक्षावेशजनित-उन्माद। 2. मोहजनित-उन्माद।

चूंकि यक्षाविष्ट भिक्षु के विषय में इससे पूर्ववर्ती सूत्र में कहा जा चुका है, अत: प्रस्तुत सूत्र में उन्मादप्राप्त भिक्षु का सम्बन्ध मोह-जन्य उन्मादप्राप्त भिक्षु से प्रतीत होता है।

व्यवहारभाष्य में वायुक्षोभ और पित्त के उद्रेक को भी उन्माद का हेतु बतलाया गया है।

उन्मादप्राप्त भिक्षु की चिकित्सा

रूपवती महिला आदि को देखकर किसी को मोहावेशजन्य उन्माद हो जाए तो उसे उस महिला की विरूपता का दर्शन कराना चाहिए। आभूषणों एवं अलंकरणों को उतारकर उसके वास्तविक रूप से उसे परिचित कराना चाहिए ताकि उसका उन्माद समाप्त हो जाए।

वायुजनित-उन्माद को दूर करने के लिए तैल मर्दन, घृतपान करवाकर निवात गृह में बिठाना चाहिए। पित्तजनित-उन्माद की चिकित्सा के लिए शर्करा, क्षीर आदि मधुर द्रव्यों का पान कराना चाहिए।

13. उवसग्गपत्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

उपसर्गप्राप्तं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

13. उपसर्गप्राप्त१४ भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 13

14. उपसर्गप्राप्त (उवसग्गपत्तं)

उपसर्ग का अर्थ है स्वकृत अथवा परकृत प्रतिकूल अवस्था। उपसर्ग के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. आत्मसमुत्थ-उपसर्ग। 2. परसमुत्थ-उपसर्ग।

1. आत्मसमुत्थ—भाष्य में इसके लिए 'आयासंचेयओ' शब्द प्रयुक्त है, जिसका अर्थ है—आत्मा के द्वारा, आत्मा के लिए दु:ख का उत्पादक। इसके दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं।

1. मोहजनित 2. पित्तजनित।

परसमुत्थ—इसके तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. दैविक-उपसर्ग।

2. मानुषिक-उपसर्ग। 3. तिर्यञ्च-उपसर्ग।

उपसर्गप्राप्त की चिकित्सा

उपसर्ग-जन्य क्षिप्तता को दूर करने के लिए सर्वप्रथम यह ज्ञान करना आवश्यक है कि भिक्षु भूत-प्रेत आदि देवकृत उपद्रव से विक्षिप्त है अथवा धातुक्षोभ से? विद्या, मंत्र और चूर्ण से अभियोजित होने पर जो अनात्मवश हो गया है, उसके प्रति अनुशासन करना चाहिए। वास्तविकता का ज्ञान होने पर प्रासुक एषणीय द्रव्यों से उपचार किया जाता है, तप, जप की वृद्धि की जाती है तथा मंत्र आदि के स्मरण से उपद्रव का शमन किया जाता है। ववहारो में निर्दिष्ट सूत्र 9-13 तक का विषय कप्पो 6/10-14 में वर्णित है। प्रस्तुत संदर्भ में विशेष रूप से वहां यह बताया गया है कि इन अवस्थाओं में (क्षिप्त आदि) निर्ग्रन्थ निग्रन्थी को सहारा देता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता।

14. साहिगरणं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

साधिकरणं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

14. साधिकरण१५ (कलह करने वाला) भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 14

15. साधिकरण—कलह करने वाला (साहिगरणं)

कोई गृहस्थ भिक्षु के साथ कलह कर रहा है। स्वजनों के द्वारा समझाने पर भी यदि वह (गृहस्थ) कलह से उपरत नहीं हो रहा है, उस स्थिति में गणावच्छेदक को कलह का उपशमन करना चाहिए। उपशान्त न करने पर गृहस्थ भिक्षु का दो प्रकार से अनिष्ट कर सकता है—1. संयमभेद। 2. जीवितभेद।

गणावच्छेदक का यह कर्त्तव्य है कि वह भिक्षु का संरक्षण करे। भिक्षु के प्रतिपक्षी (गृहस्थ) को कोमल वचनों से समझाए। नहीं मानने पर भय दिखाए। इतना करने पर भी यदि वह अधिकरण से उपरत नहीं हो तो लब्धि का प्रयोग कर कलह का निवारण करना चाहिए।

15. सपायच्छित्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

सप्रायश्‍चित्तं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्या करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

15. प्रायश्‍चित्तप्राप्त१६ भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक प्रायश्‍चित्त में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 15

16. प्रायश्‍चित्तप्राप्त (सपायच्छित्तं)

प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु यदि ग्लान हो जाए तो गणावच्छेदक को उसकी सेवा करनी चाहिए। उसकी रुग्णता के दो कारण हो सकते हैं—1. भय 2. प्रायश्‍चित्त वहन करने की असमर्थता।

भय—प्रायश्‍चित्त से भयाकुलता, प्रायश्‍चित्त-वाहक भिक्षु भयभीत हो जाता है। वह सोचता है मैं इतना प्रायश्‍चित्त कैसे वहन करूंगा। इस प्रकार भय के कारण वह रुग्ण हो जाता है।

असमर्थता—अधिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होने पर प्रायश्‍चित्त वहन काल में क्लांत हो जाता है। क्लांति को दूर करने के लिए उसे शिक्षा दी जाती है। 'डरो मत, बहुत कम प्रायश्‍चित्त शेष रहा है हम तुम्हारे साथ हैं।' इस प्रकार के वचनों से भयभीत व क्लांत भिक्षु का मनोबल बढ़ाकर गणावच्छेदक उसकी मन:स्थिति को स्वस्थ करते हैं। इतना करने पर भी यदि वह प्रायश्‍चित्त के भय से क्षिप्त हो जाता है तो उसकी चिकित्सा करवाई जाती है

16. भत्तपाणपडियाइक्खित्तं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

प्रत्याख्यातभक्तपानं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

16. भक्तपान का प्रत्याख्यान१७ कर चुके भिक्षु के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 16

17. भक्तपान का प्रत्याख्यान (भत्तपाणपडियाइक्खितं)

जो भिक्षु आत्महित के लिए, अशिव आदि के कारण अथवा अन्य प्रयोजन से आचार्य के पास भक्तप्रत्याख्यान करता है तो उसे भक्तप्रत्याख्यान से पूर्व योग्य भक्त, पानक लाकर देना चाहिए।

भक्तप्रत्याख्यान करने के बाद धर्मकथा सुनानी चाहिए। आलोचना करानी चाहिए। यदि उसे लगे कि मेरा आयुष्य दीर्घ है अब मेरा क्या होगा? इस प्रकार की भावना आने पर उसे धृति—धैर्य रखने की शिक्षा देनी चाहिए क्योंकि अधृति के कारण वह भक्तप्रत्याख्यान से विचलित हो सकता है।

शारीरिक स्वास्थ्य की अपेक्षा मानसिक स्वास्थ्य दृढ़ होने पर स्वीकृत नियम को पार पहुंचाया जा सकता है। मनोबल होने पर ही भक्तप्रत्याख्यान का सम्यक् निर्वहन हो सकता है।

17. अट्ठजायं भिक्खुं गिलायमाणं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स निज्जूहित्तए। अगिलाए तस्स करणिज्जं वेयावडियं जाव तओ रोगायंकाओ विप्पमुक्को, तओ पच्छा तस्स अहालहुसए नामं ववहारे पट्ठवियव्वे सिया।।

अर्थजातं भिक्षुं ग्लायन्तं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य निर्यूहितुम्। अग्लान्या तस्य करणीयं वैयावृत्त्यं यावद् तत: रोगातङ्काद् विप्रमुक्त:, तत: पश्‍चाद् तस्य यथालघुस्वक नाम व्यवहार: प्रस्थापयितव्य: स्यात्।

17. अर्थजात भिक्षु१८ के ग्लान होने पर गणावच्छेदक को उसका निर्यूहण करना नहीं कल्पता। जब तक वह रोगातंक से मुक्त न हो तब तक उसका अग्लान भाव से वैयावृत्त्य करना चाहिए, तत्पश्‍चात् उसे यथालघुस्वक नामक व्यवहार में प्रस्थापित करना चाहिए।

सूत्र 17

18. अर्थजात (अट्ठजातं)

अर्थजात से तात्पर्य है—प्रयोजन के निमित्त से होने वाला कार्य। जिसे किसी प्रयोजन से दीक्षित किया जाए अथवा पूर्ण जानकारी के अभाव में दीक्षित हो जाने के बाद जिसके संबंध में अर्थ से प्रयोजन हो, वह भिक्षु अर्थजात कहलाता है।

भाष्यकार के अनुसार अनशन आदि में सेवा के प्रयोजन से अथवा दुर्भिक्ष आदि में किसी दास आदि को दीक्षा दे दी जाए अथवा किसी ॠणार्त, म्लेच्छ, चोरों द्वारा गृहीत व्यक्ति को दीक्षा दी जाए तो उत्तमर्ण-ॠणदाता आदि उससे धन-अर्थ मांगने आ जाते हैं। उस समय उसे अर्थ के द्वारा छुड़ाने का प्रसंग उपस्थित होता है, इसलिए वह भिक्षु अर्थजात कहलाता है।

अर्थजात भिक्षु के ग्लान होने के मुख्य दो कारण हो सकते हैं—

1. संयमभाव से चालित होने पर ग्लान होना।

2. प्रयोजन के पूर्ण न होने पर ग्लान होना।

भाष्यकार के अनुसार इन दोनों प्रयोजनों में से किसी एक प्रयोजन अथवा उभय प्रयोजन के निमित्त को प्राप्त कर यदि कोई भिक्षु ग्लान हो जाए तो उसकी वैयावृत्त्य करनी चाहिए। भिक्षु की मन:स्थिति को स्वस्थ करने के लिए आचार्य बल, विद्या आदि का प्रयोग भी कर सकते हैं।

सूत्र 6-17

शब्द विमर्श

अगिलाए— अग्लान भाव से। भाष्य व वृत्ति में इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा है—जो नृपवेष्टि की भांति वैयावृत्त्य करता है, यह गिला-ग्लानि है। गिला का प्रतिषेध करना अगिला है।

वेयावडियं— स्थानांग वृत्तिकार ने इसके संस्कृत रूप दो किए हैं—

1. वैयावृत्त्य। 2. वैयापृत्त्य।

इनका क्रमश: अर्थ है—

1. सेवा करना। 2. कार्य में व्यापृत होना।

रोगायंकाओ— रोगातंक। रोग का अर्थ है—शारीरिक रोग तथा अशिव आदि आतंक को सद्योघाती रोग कहा जाता है।

पट्ठवियव्वे— प्रस्थापित करना चाहिए अर्थात् देना चाहिए।

अणवट्ठप्प-पारंचियाणं उवट्ठावणा-पदं

18. अणवट्ठप्पं भिक्खुं अगिहिभूयं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए।।

अनवस्थाप्य-पाराञ्चितानाम् उपस्थापना-पदम्

अनवस्थाप्यं भिक्षुम् अगृहीभूतं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्।

अनवस्थाप्य-पारांचित का उपस्थापना-पद

18. अनवस्थाप्य भिक्षु को अगृहीभूत अवस्था में (गृहस्थ का वेश धारण कराए बिना) उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को नहीं कल्पता।

19. अणवट्ठप्पं भिक्खुं गिहिभूयं कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए।।

अनवस्थाप्यं भिक्षुं गृहीभूतं कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्।

19. अनवस्थाप्य भिक्षु को गृहीभूत अवस्था में (गृहस्थ का वेश धारण करने पर) उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को कल्पता है।

20. पारंचियं भिक्खुं अगिहिभूयं नो कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए।।

पाराञ्चितं भिक्षुम् अगृहीभूतं नो कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्।

20. पारांचित भिक्षु को अगृहीभूत अवस्था में उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को नहीं कल्पता।

21. पारंचियं भिक्खुं गिहिभूयं कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए।।

पाराञ्चितं भिक्षुं गृहीभूतं कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्।

21. पारांचित भिक्षु को गृहीभूत अवस्था में उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को कल्पता है।१९

सूत्र 19,21

19.

प्रस्तुत सूत्रों में अनवस्थाप्य और पारांचित प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु का प्रायश्‍चित्त वहन काल पूर्ण होने पर उसकी उपस्थापना (पुन: व्रतों का आरोपण किया जाता है) विधि का निर्देश है।

अनवस्थाप्य प्रायश्‍चित्त वहन करने वाला भिक्षु प्रायश्‍चित्त वहन काल में उपाश्रय के एक पार्श्‍व में संवास करता है। पारांचित प्रायश्‍चित्त वहन करने वाला उपाश्रय से बाहर अकेला रहता है। प्रायश्‍चित्त का काल पूरा होने पर वह वसति में आता है। उसे गृहीभूत किया जाता है। अर्थात् गृहस्थ का वेश पहनाकर बाद में व्रतों की उपस्थापना की जाती है। जो गृहीभूत किए बिना उपस्थापना देता है, उसे चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। आज्ञा, अनवस्थाप्य, मिथ्यात्व आदि दोष भी उत्पन्न होते हैं।

उपस्थापनार्ह भिक्षु परिषद् के मध्य खड़ा होकर कहता है—भंते! मैं धर्म देशना सुनना चाहता हूं। इस प्रकार निवेदन करने पर आचार्य धर्मकथा करते हैं। धर्म श्रवण कर वह पुन: प्रार्थना करता है। मैं इस निर्ग्रन्थ प्रवचन पर श्रद्धा करता हूं, आप मुझे पुन: प्रव्रजित करें। तत्पश्‍चात् उसे मुनिवेश समर्पित कर दीक्षित किया जाता है। अर्थात् छेदोपस्थापनीयचारित्र दिया जाता है।

भाष्यकार ने प्रायश्‍चित्तप्राप्त भिक्षु को गृहीभूत करने के मुख्य दो हेतु बतलाए हैं—

1. पुन: गृहस्थ अवस्था प्राप्ति से भिक्षु का तिरस्कार होता है, उसकी अपभ्राजना होने से वह भिक्षु पुन: वैसा दोष सेवन नहीं करता।

2. शेष भिक्षुओं में दोष सेवन के प्रति भय उत्पन्न होता है।

शब्द विमर्श

गिहिभूयं— गृहस्थवेश धारण करवाकर।

22. अणवट्ठप्पं भिक्खुं अगिहिभूयं वा गिहिभूयं वा कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए, जहा तस्स गणस्स पत्तियं सिया।।

अनवस्थाप्यं भिक्षुम् अगृहीभूतं वा गृहीभूतं वा कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्, यथा तस्य गणस्य प्रत्यय: स्यात्।

22. अनवस्थाप्य भिक्षु को अगृहीतभूत अथवा गृहीभूत अवस्था में उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को कल्पता है, जैसे—उसके गण को प्रतीति हो।

23. पारंचियं भिक्खुं अगिहिभूयं वा गिहिभूयं वा कप्पइ तस्स गणावच्छेइयस्स उवट्ठावेत्तए, जहा तस्स गणस्स पत्तियं सिया।।

पाराञ्चितं भिक्षुम् अगृहीभूतं वा गृहीभूतं वा कल्पते तस्य गणावच्छेदिकस्य उपस्थापयितुम्, यथा तस्य गणस्य प्रत्यय: स्यात्।

23. पारांचित भिक्षु को अगृहीभूत अथवा गृहीभूत अवस्था में उपस्थापित करना उसके गणावच्छेदक को कल्पता है, जैसे—उसके गण को प्रतीति हो।२०

सूत्र 18,20,22,23

20.

प्रस्तुत आलापक के दो (18,20) सूत्र अगृहिभूत अवस्था, दो (19,21) सूत्र गृहिभूत अवस्था तथा दो (22,23) सूत्र उभय अवस्था से सम्बन्धित है। इन सूत्रों में बताया गया है कि अनवस्थाप्य और पारांचित प्रायश्‍चित्त का वहन करने वाले भिक्षु को गृहलिंग धारण करवाकर उपस्थापना करना उत्सर्ग-विधि है, किंतु उसे गृहीभूत किए बिना अर्थात् गृहलिंग धारण कराए बिना उपस्थापना करना आपवादिक-विधि है।

भाष्यकार ने अपवाद के कुछ कारण बतलाए हैं—

1. राजानुवृत्ति—राजा की आज्ञा से अथवा उस भिक्षु द्वारा किसी राजा को संघ के अनुकूल बनाने पर।

2. गणप्रद्वेष—उस भिक्षु की कोई गलती नहीं है, फिर भी द्वेष वश उसके गण के भिक्षुओं द्वारा उसे प्रायश्‍चित्त दिलवाया गया हो।

3. परमोचापन—अपने आचार्य या उपकारी को कठोर प्रायश्‍चित्त वहन करते देखकर अनेक शिष्य संघ या संयम छोड़ने के लिए उद्यत हो।

4. इच्छा—प्रायश्‍चित्त वहन कर्त्ता का अथवा जिस गुरु को प्रायश्‍चित्त दिया गया है उसके शिष्यों का यह आग्रह हो कि गृहीभूत न किया जाए।

5. विवाद—उस प्रायश्‍चित्त के संबंध में दो गणों में विवाद उत्पन्न हो गया हो।

शब्द विमर्श

अगिहिभूयं— गृहस्थ वेश धारण कराए बिना।

पत्तियं— प्रतीति, टीका में इसका अर्थ प्रीति किया है

पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ रति/स्‍नेह और प्रतीति किया है।

सच्चपइण्ण-ववहार-पदं

24. दो साहम्मिया एगओ विहरंति, एगे तत्थ अण्णयरं अकिच्चट्ठाणं पडिसेवित्ता आलोएज्जा—अहं णं भंते! अमुगेणं साहुणा सद्धिं इमम्मि कारणम्मि पडिसेवी। से य पुच्छियव्वे किं अज्जो! पडिसेवी उदाहु अपडिसेवी? से य वएज्जा—पडिसेवी, परिहारपत्ते। से य वएज्जा—नो पडिसेवी, नो परिहारपत्ते। जं से पमाणं वयइ से पमाणाओ घेतव्वे। से किमाहु भंते? सच्चपइण्णा ववहारा।।

सत्यप्रतिज्ञ-व्यवहार-पदम्

द्वौ साधर्मिकौ एकत: विहरत:, एक: तत्र अन्यतरत् अकृत्यस्थानं प्रतिसेव्य आलोचयेत्—अहं भदन्त! अमुकेन साधुना सार्द्धम् अस्मिन् कारणे प्रतिसेवी। स च प्रष्टव्य: किम् आर्य! प्रतिसेवी उताहो अप्रतिसेवी? स च वदेत्—प्रतिसेवी, परिहारप्राप्त:। स च वदेत्—नो प्रतिसेवी, नो परिहारप्राप्त:। यत् स प्रमाणं वदति तस्मात् प्रमाणात् गृहीतव्य:। अथ किमाहु: भदन्त? सत्यप्रतिज्ञा: व्यवहारा:।

सत्यप्रतिज्ञ-व्यवहार-पद

24. दो साधर्मिक एक साथ विहरण कर रहे हैं, उनमें से एक किसी अकृत्यस्थान की प्रतिसेवना कर आलोचना करता है— भंते! मैंने अमुक साधु के साथ इस कारण से प्रतिसेवना की और उसे पूछना चाहिए—आर्य! क्या प्रतिसेवी हो अथवा अप्रतिसेवी? और वह कहे—प्रतिसेवी हूं, उसे परिहारप्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है और कहे—प्रतिसेवी नहीं हूं, उसे परिहार-प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता। वह जो प्रमाण कहता है, उस प्रमाण से (सत्यासत्य) ग्रहण कर लेना चाहिए। भंते! ऐसा क्यों कहा? व्यवहार सत्यप्रतिज्ञ२१ होते हैं।

सूत्र 24

21. सत्यप्रतिज्ञ-व्यवहार (सच्चपइण्णा-ववहारा)

साधु के जीवन भर सत्य-वचन का संकल्प होता है अर्थात् उसे झूठ नहीं बोलना होता है, यदि बोलना अपेक्षित हो तो सत्य ही बोल सकता है। इसलिए साधु सत्यप्रतिज्ञ होता है। व्यवहार का एक शाब्दिक अर्थ है—प्रायश्‍चित्त। संघ में रहने वाले साधु को प्रायश्‍चित्त तब ही दिया जा सकता है जब वह अपना दोष स्वीकार करता है। प्रायश्‍चित्त के संदर्भ में कोई विवादास्पद विषय हो तो संबंधित साधु कहे उसी आधार पर उसे प्रायश्‍चित्त देने अथवा न देने का निर्णय किया जाता है। इस विषय का नाम है सत्यप्रतिज्ञ व्यवहार।

25. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म ओहाणुप्पेही वच्चेज्जा, से य अणोहाइए चेव इच्छेज्जा दोच्चं पि तमेव गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। तत्थ णं थेराणं इमेयारूवे विवादे समुप्पज्जित्था—इमं भो जाणह किं पडिसेवी? अपडिसेवी? से य पुच्छियव्वे सिया किं अज्जो! पडिसेवी उदाहु अपडिसेवी? से य वएज्जा—पडिसेवी, परिहारपत्ते। से य वएज्जा—नो पडिसेवी, नो परिहारपत्ते। जं से पमाणं वयइ से पमाणाओ घेतव्वे। से किमाहु भंते? सच्चपइण्णा ववहारा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य अवधावनप्रेक्षी व्रजेत्, स च अनवधावित: एव इच्छेत् द्वि: अपि तमेव गणम् उपसम्पद्य विहर्तुम्। तत्र स्थविराणाम् अयम् एतद्रूप: विवाद: समुत्पद्येत्—इदं भो जानीत किं प्रतिसेवी? अप्रतिसेवी? स च प्रष्टव्य: स्यात् किम् आर्य! प्रतिसेवी उताहो अप्रतिसेवी? स च वदेत्—प्रतिसेवी, परिहारप्राप्त:। स च वदेत्—नो प्रतिसेवी, नो परिहारप्राप्त:। यत् स प्रमाणं वदति तस्मात् प्रमाणात् गृहीतव्य:। अथ किमाहु: भदन्त? सत्यप्रतिज्ञा: व्यवहारा:।

25. भिक्षु गण से अपक्रमण२२ कर अवधावन-उत्प्रेक्षी होकर गमन करता है, वह अनवधावित अवस्था में ही दूसरी बार भी उसी गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करना चाहता है। वहां स्थविरों में इस प्रकार का विवाद उत्पन्न हुआ—आर्य! इसे जानते हो क्या यह प्रतिसेवी है? अथवा अप्रतिसेवी? और उसे पूछना चाहिए—आर्य! क्या प्रतिसेवी हो अथवा अप्रतिसेवी? और वह कहे—प्रतिसेवी हूं, उसे परिहारप्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है और वह कहे—प्रतिसेवी नहीं हूं, उसे परिहारप्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता। वह जो प्रमाण कहता है, उस प्रमाण से (सत्यासत्य) ग्रहण करना चाहिए। भंते! ऐसा क्यों कहा? व्यवहार सत्यप्रतिज्ञ होते हैं।

सूत्र 25

22. अपक्रमण (अवक्कम्म)

प्रस्तुत सूत्र में गण से अपक्रमण कर अवधावन करने वाले भिक्षु के विषय में व्यवहार का चिंतन किया गया है।

अपक्रमण के हेतु निम्‍नोक्त हो सकते हैं—1. मोहोदय।

2. मिथ्या-आरोप। 3. अभ्याख्यान का ज्ञान होने पर मानसिक ग्लानि। 4. अकृत्य का सेवन कर ज्ञात हो जाने के भय से।

एगपक्खियस्स आयरिय-उवज्झाय-ट्ठवणा-पदं

26. एगपक्खियस्स भिक्खुस्स कप्पति इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा, जहा वा तस्स गणस्स पत्तियं सिया।

एकपाक्षिकस्य आचार्योपाध्याय स्थापना-पदम्

एकपाक्षिकस्य भिक्षो: कल्पते इत्वरिकं दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा, यथा वा तस्य गणस्य प्रत्यय: स्यात्।

एकपाक्षिक का आचार्य-उपाध्याय स्थापना-पद

26. एकपाक्षिक२३ भिक्षु को अल्पकाल के लिए आचार्य अथवा उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है, जैसे—उसके गण को प्रतीति हो।

सूत्र 26

23. एकपाक्षिक (एगपक्खियस्स)

प्रस्तुत सूत्र में एकपाक्षिक भिक्षु को अल्पकाल के लिए आचार्य अथवा उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करने का विधान किया गया है। भाष्यकार के अनुसार अल्पकालिक नियुक्ति के दो कारण हो सकते हैं—

1. मोह-चिकित्सा। 2. रोग-चिकित्सा।

एकपाक्षिक से तात्पर्य है प्रव्रज्या व श्रुत की दृष्टि से समानधर्मी।

एकपाक्षिक के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. प्रव्रज्या से एकपाक्षिक—दीक्षित होकर एक ही संघ में रहनेवाला।

2. श्रुत से एकपाक्षिक—समान वाचना वाला—एक गुरु के पास श्रुत ग्रहण करने वाला।

प्रस्तुत संदर्भ में चतुर्भंगी मननीय है—

1. प्रव्रज्या से एकपाक्षिक, श्रुत से एकपाक्षिक।

2. प्रव्रज्या से एकपाक्षिक, श्रुत से एकपाक्षिक नहीं।

3. प्रव्रज्या से एकपाक्षिक नहीं, श्रुत से एकपाक्षिक।

4. प्रव्रज्या से एकपाक्षिक नहीं, श्रुत से एकपाक्षिक नहीं

इसी प्रकार कुल, गण व संघ के साथ भी श्रुत के भंग चतुष्टय के विकल्प हो सकते हैं।

इसमें प्रथम भंगवर्ती प्रव्रज्या व श्रुत से एकपाक्षिक को इत्वर अथवा यावत्कथित आचार्य-उपाध्याय के पद पर स्थापित किया जा सकता है। प्रथम भंगवर्ती के अभाव में तृतीय भंगवर्ती को आचार्य-उपाध्याय पद पर स्थापित किया जा सकता है। शेष दो भंगवर्ती को अर्थात् द्वितीय व चतुर्थ भंगवर्ती को आचार्य उपाध्याय पद पर स्थापित करने वाले को चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। क्योंकि इससे अनेक दोषों की संभावना हो सकती है, भाष्य तथा वृत्ति में जिसका विशद विवेचन है।

शब्द विमर्श

एगपक्खियस्स— एकपाक्षिक—प्रव्रज्या व श्रुत से समानधर्मी।

दिसं— आचार्य-उपाध्याय।

अणुदिसं— आचार्य-उपाध्याय के बाद/द्वितीयस्थानवर्ती प्रवर्तिनी आदि। अथवा वा शब्द विकल्प अर्थ का द्योतक है।

परिहारियापरिहारिय अण्णोण्ण-संभुंजण-पदं

27. बहवे परिहारिया बहवे अपरिहारिया इच्छेज्जा एगयओ एगमासं वा दुमासं वा तिमासं वा चउमासं वा पंचमासं वा छम्मासं वा वत्थए। ते अण्णमण्णं संभुंजंति, अण्णमण्णं नो संभुंजंति मासं, तओ पच्छा सव्वे वि एगओ संभुंजंति।।

पारिहारिकापारिहारिक अन्योन्य-सम्भोजन-पदम्

बहव: पारिहारिका: बहव: अपारिहारिका: इच्छेयु: एकत: एकमासं वा द्विमासं वा त्रिमासं वा चतुर्मासं वा पञ्चमासं वा षण्मासं वा वस्तुम्। ते अन्योन्यं सम्भुञ्जते। अन्योन्यं नो सम्भुञ्जते मासम्, तत: पश्‍चात् सर्वेऽपि एकत: सम्भुञ्जते।

पारिहारिक-अपारिहारिक का परस्पर संभोजन-पद

27. बहुत से पारिहारिक बहुत से अपारिहारिक एक मास, दो मास, तीन मास, चार मास, पांच मास अथवा छह मास तक एक साथ रहने की इच्छा करते हैं, वे परस्पर संभोज करते हैं, वे परस्पर एक मास तक संभोज नहीं करते। तत्पश्‍चात् सभी एक साथ संभोज करते हैं।२४

सूत्र 27

24.

प्रस्तुत सूत्र में पारिहारिक का पारिहारिक व अपारिहारिक के साथ संभोज—एक मण्डली में आहार विषयक विधि का उल्लेख है। बहुत पारिहारिक व बहुत अपारिहारिक भिक्षु एक, दो, तीन, चार, पांच अथवा छह मास पर्यंत एक स्थान पर रहते हैं। उस स्थिति में अपारिहारिक अपारिहारिक के साथ संभोज कर सकते हैं, किंतु पारिहारिक भिक्षु पारिहारिक व अपारिहारिक इन दोनों के साथ संभोज नहीं कर सकता।

वृत्तिकार ने इसका स्पष्टीकरण इस प्रकार किया है—एक मास परिहारतप करने वाला भिक्षु एक मास पूर्ण होने के बाद भी पांच दिन तक अलग आहार करता है। उसके बाद वह मंडली में आहार करता है। इस प्रकार प्रत्येक मास में पांच-पांच दिन की वृद्धि होने से छह मास तक परिहारतप का वहन करने वाला भिक्षु छह मास व तीस दिन तक अर्थात् सात मास तक मण्डली में आहार नहीं कर सकता।

विस्तार हेतु द्रष्टव्य तालिका—

परिहारतप आलापादि वर्जनसंभोज वर्जन
एक मास एक मासपांच दिन
दो मास दो मासदस दिन
तीन मासतीन मास पन्द्रह दिन
चार मासचार मासबीस दिन
पांच मास पांच मास पच्चीस दिन
छह मासछह मासतीस दिन।

परिहारतप की समाप्ति के बाद संभोज वर्जन के हेतुओं पर विमर्श करते हुए कहा गया है कि जिस प्रकार कुथित मद्य आदि से दुर्गन्धित पात्र में जब तक गंध आती है तब तक उसमें क्षीर आदि नहीं डाला जाता, वैसे ही पूर्व दुश्‍चरित की दुर्गंध से भावित परिहारतप का वहन करने वाले भिक्षु के साथ प्रत्येक मास के बाद पांच दिन तक आहार नहीं किया जाता।

पृथक आहार का एक हेतु यह भी है कि पारिहारिक भिक्षु का शरीर तप से शोषित हो जाता है। तपस्या से शोषित शरीर को देखकर अन्य भिक्षु उसे सलक्ष्य बलवर्धक आहार देते हैं ताकि वह शीघ्र ही शरीरबल और मनोबल को प्राप्त कर स्वस्थ हो सके और पुन: तपवहन के योग्य हो सके।

इस मास के गुणनिष्पन्न नाम दो हैं—

1. पूतिनिर्वलनमास। 2. प्रमोदमास।

शब्द विमर्श

अण्णमण्णं संभुंजंति, अण्णमण्णं नो संभुंजंति।

'अण्णमण्णं संभुंजंति' का तात्पर्य है—अपारिहारिक परस्पर एक साथ संभोज कर सकते हैं। 'अण्णमण्णं नो संभुंजंति' का तात्पर्य है—पारिहारिक तप वहन काल में पारिहारिक व अपारिहारिक दोनों के साथ संभोज नहीं कर सकते।1

परिहारकप्पट्ठियस्स विसेसविहि-पदं

28. परिहारकप्पट्ठियस्स भिक्खुस्स नो कप्पइ असणं वा पाणं वा खाइमं वा साइमं वा दाउं वा अणुप्पदाउं वा। थेरा य णं वएज्जा—इमं ता अज्जो! तुमं एएसिं देहि वा अणुप्पदेहि वा? एवं से कप्पइ दाउं वा अणुप्पदाउं वा। कप्पइ से लेवं अणुजाणावेत्तए अणुजाणह भंते! लेवाए? एवं से कप्पइ लेवं समासेवित्तए।।

परिहारकल्पस्थितस्य विशेषविधि-पदम्

परिहारकल्पस्थितस्य भिक्षो: नो कल्पते अशनं वा पानं वा खाद्यं वा स्वाद्यं वा दातुं वा अनुप्रदातुं वा। स्थविरा: च वदेयु:—इमं तावत् आर्य! त्वम् एतेभ्य: देहि वा अनुप्रदेहि वा? एवं तस्य कल्पते दातुं वा अनुप्रदातुं वा। कल्पते तस्य लेपम् अनुज्ञापयितुम्। अनुजानीहि भदन्त! लेपाय? एवं तस्य कल्पते लेपं समासेवितुम्।

परिहारकल्पस्थित का विशेषविधि-पद

28. परिहारकल्पस्थित भिक्षु को दूसरों को अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य देना अथवा अनुप्रदान करना (बार-बार देना) नहीं कल्पता। यदि स्थविर कहें—आर्य! तुम इनको यह दो अथवा अनुप्रदान करो? इस प्रकार (स्थविरों द्वारा अनुज्ञा प्राप्त होने पर) उसे देना अथवा अनुप्रदान करना कल्पता है। उसे (परिहारकल्पस्थित भिक्षु को) लेप लेने के लिए (स्थविरों से) अनुज्ञा लेना कल्पता है।

भंते! मुझे लेप ग्रहण करने की अनुज्ञा प्रदान करें? इस प्रकार (अनुज्ञा प्राप्त कर) उसे लेप का आसेवन करना कल्पता है।२५

सूत्र 28

25.

अपारिहारिक भिक्षुओं के आहार आदि का परिभाजन (वितरण-आहार परोसने का कार्य) नहीं करता।

प्रस्तुत सूत्र में सूत्रकार ने एक विशेष विधि का निर्देश किया है। भाष्यकार ने इस संदर्भ में तीन कारणों का उल्लेख किया है—

1. परिहारतपस्वी का शरीर दीर्घकालीन तप के कारण दुर्बल व ग्लान हो जाए, उस स्थिति में शक्ति-संवर्धन की दृष्टि से स्थविर उसे विगय आदि के वितरण (परोसने) की अनुज्ञा देते हैं। अन्य सभी भिक्षुओं में विगय तथा आहार का पर्याप्त वितरण करने के बाद वह अनुज्ञा प्राप्त कर उस अवशिष्ट आहार का परिभोग कर सकता है।

2. आहार परिमित है और अन्य भिक्षु आहार का वितरण करने में कुशल नहीं है। पारिहारिक भिक्षु आहार का वितरण करने में कुशल है, उस स्थिति में स्थविर उसे आहार के वितरण की अनुज्ञा दे सकते हैं।

3. प्रचुर मात्रा में नाना प्रकार का आहार उपलब्ध हो। उस समय अगीतार्थ के व्यामोह की निवृत्ति के लिए अर्थात् भिक्षा में प्राप्त नानाविध व्यञ्जन देखकर अगीतार्थ विपरिणत न हो जाए, ऐसा सोचकर स्थविर उसे आहार के वितरण की अनुज्ञा देते हैं। आहार वितरण करने के बाद उसके हाथ विकृति से संश्‍लिष्ट हो जाते हैं। यदि उसके संसृष्ट हाथों को दूसरा भिक्षु चाटकर साफ करता है, वह लिप्त हाथ को दीवार या काष्ठ पर साफ करता है अथवा गुरु की अनुज्ञा के बिना स्वयं चाटकर साफ करता है। इन सबमें वह लघुमासिक प्रायश्‍चित्त का भागी होता है।

आचार्य की अनुज्ञा से वह स्वयं हाथों को चाटता है, शेष बचे हुए आहार को अनुज्ञा से ही कर सकता है। क्योंकि ग्लान को तृप्त करने के लिए आचार्य को अनुज्ञा देना कल्पता है। जैसे सूपकार बचे हुए भोजन का स्वामी की आज्ञा से स्वयं परिभोग करता है। ठीक उसी प्रकार पारिहारिक सबको वितरण करने के पश्‍चात् शेष बचे हुए विगययुक्त आहार को आज्ञा से ग्रहण कर सकता है।

शब्द विमर्श

असणं— अशन—क्षुधा मिटाने के लिए किया जाने वाला भोजन, जैसे—रोटी, चावल आदि।

पाणं— पानी—ठाणं में कांजी के पानी को भी पानक में ग्रहण किया है।

खाइमं— खाद्य—खाद्य पदार्थ—फल, मेवा आदि।

साइमं— स्वाद्य—मुख शुद्धि अथवा स्वाद के लिए प्रयुक्त की जाने वाली वस्तुएं, जैसे—लौंग, इलायची, सुपारी, पान आदि।

दाउं— देना—साक्षात् अपने हाथ से अन्य को देना।

अणुप्पदाउं— अनुप्रदान करना—परम्पर हाथ से अन्य को देना।

29. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू सएणं पडिग्गहेणं बहिया अप्पणो वेयावडियाए गच्छेज्जा। थेरा य णं वएज्जा—पडिग्गाहेहि णं अज्जो! अहं पि भोक्खामि वा पाहामि वा। एवं से कप्पइ पडिग्गाहेत्तए। तत्थ नो कप्पइ अपरिहारियस्स परिहारियस्स पडिग्गहंसि असणं वा पाणं वा खाइमं वा साइमं वा भोत्तए वा पायए वा, कप्पइ से सयंसि वा पडिग्गहंसि सयंसि वा पलासगंसि सयंसि वा कमढगंसि सयंसि वा खुव्वगंसि पाणिंसि वा उद्धट्टु-उद्धट्टु भोत्तए वा पायए वा। एस कप्पो अपरिहारियस्स परिहारियाओ।।

परिहारकल्पस्थित: भिक्षु: स्वकीयेन प्रतिग्रहेण बहि: आत्मन: वैयावृत्त्याय गच्छेत्। स्थविरा: च वदेयु:—प्रतिगृहाण आर्य! अहम् अपि भोक्ष्ये वा पास्यामि वा। एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्। तत्र नो कल्पते अपारिहारिकस्य पारिहारिकस्य प्रतिग्रहे अशनं वा पानं वा खाद्यं वा स्वाद्यं वा भोक्तुं वा पातुं वा, कल्पते तस्य स्वकीये वा प्रतिग्रहे, स्वकीये वा पलाशके, स्वकीये वा 'कमढगंसि' स्वकीये वा 'खुव्वगंसि' पाणौ वा उद्धृत्य उद्धृत्य भोक्तुं वा पातुं वा। एष: कल्प: अपारिहारिकस्य पारिहारिकेण।

29. परिहारकल्पस्थित भिक्षु अपने पात्र को लेकर अपने कार्य के लिए व्यापृत होकर बाहर जाता है। उसे जाते हुए को देखकर स्थविर कहते हैं—आर्य! मेरे लिए भी ले आना। मैं भी खा लूंगा, पी लूंगा। इस प्रकार उसे (अपने पात्र में स्थविर के लिए आहार, पानक) ग्रहण करना कल्पता है। अपारिहारिक भिक्षु को पारिहारिक के पात्र में अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य खाना और पीना नहीं कल्पता, उसे अपने पात्र में, अपने पलासक में, अपने कमढग (पात्र विशेष) में, अपने पत्तों के दोने में अथवा अपने अंजलि पुट में (दोनों हाथ से बनी अञ्जलि) ले, लेकर खाना और पीना कल्पता है। यह अपारिहारिक भिक्षु का पारिहारिक भिक्षु के साथ कल्प है।

30. परिहारकप्पट्ठिए भिक्खू थेराणं पडिग्गहेणं बहिया थेराणं वेयावडियाए गच्छेज्जा। थेरा य णं वएज्जा—पडिग्गाहेहि णं अज्जो! तुमं पि भोक्खसि वा पाहिसि वा। एवं से कप्पइ पडिग्गाहेत्तए। तत्थ नो कप्पइ परिहारियस्स अपरिहारियस्स पडिग्गहंसि असणं वा पाणं वा खाइमं वा साइमं वा भोत्तए वा पायए वा, कप्पइ से सयंसि वा पडिग्गहंसि सयंसि वा पलासगंसि सयंसि वा कमढगंसि सयंसि वा खुव्वगंसि पाणिंसि वा उद्धट्टु-उद्धट्टु भोत्तए वा पायए वा। एस कप्पो परिहारियस्स अपरिहारियाओ।। —त्ति बेमि।।

परिहारकल्पस्थितो भिक्षु: स्थविराणां, प्रतिग्रहेण बहि: स्थविराणां वैयावृत्त्याय गच्छेत्। स्थविरा: च वदेयु:—प्रतिगृहाण आर्य! त्वम् अपि भोक्ष्यसे वा पास्यसि वा। एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्। तत्र नो कल्पते पारिहारिकस्य अपारिहारिकस्य प्रतिग्रहे अशनं वा पानं वा खाद्यं वा स्वाद्यं वा भोक्तुं वा पातुं वा, कल्पते तस्य स्वकीये प्रतिग्रहे स्वकीये वा पलाशके स्वकीये वा 'कमढगंसि' स्वकीये वा 'खुव्वगंसि' पाणौ वा उद्धृत्य उद्धृत्य भोक्तुं वा पातुं वा। एष कल्प: पारिहारिकस्य अपारिहारिकेण। इति ब्रवीमि।।

30. परिहारकल्पस्थित भिक्षु स्थविरों के पात्र को लेकर स्थविरों के कार्य के लिए व्यापृत होकर बाहर जाता है। उसे जाते हुए को देखकर स्थविर कहते हैं—आर्य! अपने लिए भी ले आना। तुम भी खा लोगे, पी लोगे। इस प्रकार उसे (स्थविर के पात्र में अपने लिए आहार, पानक) ग्रहण करना कल्पता है। पारिहारिक भिक्षु को अपारिहारिक के पात्र में अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य खाना और पीना नहीं कल्पता, उसे अपने पात्र में, अपने पलासक में, अपने कमढग में, अपने पत्तों के दोने में अथवा अपने अञ्जलि पुट में ले, लेकर खाना और पीना कल्पता है। यह पारिहारिक भिक्षु का अपारिहारिक भिक्षु के साथ कल्प है।२६ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 29,30

26.

प्रस्तुत सूत्रद्वयी में बताया गया है कि सामान्यत: यह सामाचारी है कि परिहारकल्पस्थित भिक्षु अपने लिए अपने पात्र में व स्थविर के लिए स्थविर के पात्र में भिक्षा लाता है। अपवाद स्थिति में अनुज्ञा से वह अपने पात्र में स्थविर के लिए व स्थविर के पात्र में अपने लिए भी भिक्षा ला सकता है।

भाष्यकार व वृत्तिकार ने आपवादिक स्थिति में एक पात्र में भिक्षा लाने के तीन कारणों का उल्लेख किया है—

1. पात्र धोने के लिए पानी का अभाव होने पर।

2. पारिहारिक तपस्या से खेद खिन्न होने पर।

3. वसति में भिक्षा काल समान होने पर।

इस स्थिति में पारिहारिक भिक्षु एक ही पात्र में आचार्य व स्वयं की साथ-साथ भिक्षा लाए तो उसकी विधि यह है—

वह पात्र में एक ओर आचार्य के लिए व दूसरी ओर अपने लिए भिक्षा ग्रहण करे। अथवा वह स्वयं के लिए नीचे व आचार्य के लिए ऊपर भिक्षा ग्रहण करके लाए।

आचार्य को आहार कराने के बाद स्वयं आहार ग्रहण करे।

बृहत्कल्पभाष्य में उल्लेख है कि विशेष स्थिति में पारिहारिक संघ के भिक्षुओं के लिए भी भिक्षा ग्रहण करके ला सकता है। वे कारण निम्‍नलिखित हैं—

1. मदन, कोद्रव खाने से संघ के भिक्षु ग्लान हो गए हों।

2. संघ महामारी से ग्रसित हो गया हो।

3. संघ के भिक्षुओं को किसी ने विष दे दिया हो।

ऐसी स्थिति में पारिहारिक भिक्षु उनके ही पात्रों में भिक्षा ग्रहण करके लाए। आहार लाकर आनुपारिहारिक को अर्पित कर दे। उसके ग्लान होने पर कल्पस्थित को अर्पित कर दे। यदि दोनों के अनुकूलता न हो तो स्वयं ही संघ के भिक्षुओं को भिक्षा अर्पित कर दे।

शब्द विमर्श

पडिग्गहंसि— पात्र में, तुम्बा आदि पात्र।6

पलासगंसि— पलाशक, पलाशपात्र-थाल अथवा द्रोणक आदि। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ पत्र व पत्ता किया है।7

कमढगंसि— यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—पात्र विशेष। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ पिठर किया है।

खुव्वगंसि— देशी शब्द है। इसका अर्थ है—पत्ते का दोना। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ पत्ते का पुड़वा किया है।

उद्धदु-उद्धदु— ले, लेकर अथवा निकाल, निकालकर।

♦

तीसरा उद्देशक

03

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• पद सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रतिपादन।

• आचार्य-उपाध्याय आदि की निश्रा में स्थिति पद।

• प्रतिसेवक का पदधारण विधिपद।

पद धारण करने वाला भिक्षु, आचार्य, उपाध्याय, गणावच्छेदक आदि कोई भी हो सकता है। उसके लिए तीन महत्त्वपूर्ण कसौटियां हैं—

1. आचारसंपन्नता।

2. ज्ञानसंपन्नता।

3. चारित्रसंपन्नता

सूत्रकार ने भिक्षु को पद धारण करने से पूर्व स्थविरों की अनुज्ञा प्राप्त करने का निर्देश दिया है। स्थविरों की अनुज्ञा के बिना पद धारण करने वाले भिक्षु को प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

प्रस्तुत उद्देशक में संयमपर्याय को भी पद धारण की महत्त्वपूर्ण कसौटी माना है। सूत्र में उपाध्याय पद के लिए तीन वर्ष, आचार्य-उपाध्याय पद के लिए पांच वर्ष व गणावच्छेदक पद के लिए आठ वर्ष का संयमपर्याय निर्दिष्ट है।

सूत्रकार ने एक महत्त्वपूर्ण बात की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। निरुद्धपर्याय वाला श्रमण-निर्ग्रन्थ जिस दिन दीक्षा ग्रहण करता है, कुछ विशिष्ट विशेषताओं के कारण उसे उसी दिन आचार्य-उपाध्याय पद दिया जा सकता है। आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने पर गण में अन्य श्रमण आचार्य-उपाध्याय पद के योग्य न हो उस स्थिति में निरुद्धवर्षपर्याय वाला श्रमण आचारप्रकल्प का अध्ययन करने के लिए संकल्पित होकर पद धारण कर सकता है। पद धारण करने के बाद उसे आचारप्रकल्प का अध्ययन करना जरूरी है।

शैक्ष और तरुण निर्ग्रन्थ-निर्ग्रन्थी के लिए क्रमश: दो (आचार्य, उपाध्याय) व तीन (आचार्य, उपाध्याय व प्रवर्तिनी) के सरंक्षण में रहने का विधान है।

प्रतिसेवना पद धारण विधि में बताया गया है कि प्रबल मोहोदय के कारण भिक्षु यदि गण से अपक्रमण करके तथा आचार्य-उपाध्याय व गणावच्छेदक पद का निक्षेप करके अब्रह्मचर्य का सेवन करते हैं तो तीन वर्ष बाद उपशान्त आदि विशेषताओं से युक्त होने पर उन्हें पद दिया जा सकता हैं। यदि भिक्षु गण में रहते हुए व आचार्य-उपाध्याय पद पर रहते हुए ऐसा कार्य करते हैं तो उन्हें यावज्जीवन पद नहीं दिया जाता।

प्रतिसेवक पद धारण विधि पद के अंतर्गत सत्तरह (13-29) सूत्रों का समावेश है। इसके पांच (13-17) सूत्र चतुर्थ व्रत से सम्बन्धित हैं तथा पांच (18-22) सूत्र अवधान से सम्बन्धित है। व्याख्या साहित्य में तत्सम्बन्धित विषय पर विशद विवेचन प्राप्त होता है। इस आलापक के अंतिम सात (23-29) सूत्रों को भाष्य व वृत्ति में 'सूत्र सप्तक दीपक' कहा है। जैसे दीपक स्व-पर प्रकाशी होता है वैसे ही बहुश्रुत, बहुआगमज्ञ भिक्षु, आचार्य, उपाध्याय व गणावच्छेदक उत्सर्ग-अपवाद विधि के ज्ञाता होते हैं। वे स्वयं आगमवाणी से प्रकाशित होते हैं व दूसरों को भी जिनवाणी के प्रकाश से आलोकित करते हैं।

भाष्यकार ने बहुश्रुत, बहुआगमज्ञ भिक्षु को कनकदण्ड की उपमा से उपमित किया है जैसे अशुचि से लिप्त कनकदण्ड स्पर्श करने के योग्य नहीं होता वैसे ही मायी, पापजीवी भिक्षु, आचार्य तथा उपाध्याय आदि बहुश्रुत होने पर भी यावज्जीवन पद धारण के योग्य नहीं होते।१

1. व्यभा. गा. 1727

प्रस्तुत उद्देशक के सूत्र संख्या 13-22 तक अतिचार के अनुरूप तीन वर्ष तथा यावज्जीवन आचार्य आदि पद की अयोग्यता का कथन है। अंतिम सूत्र सप्तक (23-29) में यावज्जीवन आचार्य आदि पद की अयोग्यता का उल्लेख है।

तइओ उद्देसो : तीसरा उद्देशक

मूल

पदधारणविहि-पदं

1. भिक्खू य इच्छेज्जा गणं धारेत्तए, भगवं च से अपलिच्छन्ने एवं से नो कप्पइ गणं धारेत्तए। भगवं च से पलिच्छन्ने, एवं से कप्पइ गणं धारेत्तए।।

संस्कृत छाया

पदधारणविधि-पदम्

भिक्षु: च इच्छेत् गणं धारयितुम्, भगवान् च स अपरिच्छद: एवं तस्य नो कल्पते गणं धारयितुम्। भगवान् च स परिच्छद:, एवं तस्य कल्पते गणं धारयितुम्।

हिन्दी अनुवाद

पदधारण-विधि-पद

1. भिक्षु गण१ को धारण करने की इच्छा करे और वह भगवान् (भिक्षु) अपरिच्छन्न है, इस प्रकार उसे गण धारण करना नहीं कल्पता और वह भगवान् परिच्छन्न है, इस प्रकार उसे गण धारण करना कल्पता है।

सूत्र 1

1. गण (गणं)

परस्पर सापेक्ष अनेक कुलों का समुदाय गण है अथवा समान आचार वाले साधुओं का समूह गण कहलाता है। जहां गीतार्थ और गीतार्थ-निश्रित अगीतार्थ अपनी शक्ति का गोपन नहीं करते हुए सदा संयम में प्रवर्तमान रहते हैं, वह गण है अथवा जहां ज्ञान, दर्शन और चारित्र—ये तीनों प्रवर्धमान हो, वह वास्तविक गण है।

2. भिक्खू य इच्छेज्जा गणं धारेत्तए, नो से कप्पइ थेरे अणापुच्छित्ता गणं धारेत्तए, कप्पइ से थेरे आपुच्छित्ता गणं धारेत्तए। थेरा य से वियरेज्जा एवं से कप्पइ गणं धारेत्तए, थेरा य से नो वियरेज्जा एवं से नो कप्पइ गणं धारेत्तए। जण्णं थेरेहिं अविइण्णं गणं धारेज्जा, से संतरा छेओ वा परिहारो वा।।

भिक्षु: च इच्छेत् गणं धारयितुम्, नो तस्य कल्पते स्थविरान् अनापृच्छ्य गणं धारयितुम्, कल्पते तस्य स्थविरान् आपृच्छ्य गणं धारयितुम्। स्थविरा: च तस्य वितरेयु: एवं तस्य कल्पते गणं धारयितुम्, स्थविरा: च तस्य नो वितरेयु: एवं तस्य नो कल्पते गणं धारयितुम्। य: स्थविरै: अवितीर्णं गणं धारयेत्, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

2. भिक्षु गण को धारण करने की इच्छा करे, स्थविरों की अनुमति के बिना उसे गण धारण करना नहीं कल्पता। स्थविरों की अनुमति प्राप्त कर उसे गण धारण करना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति दें, इस प्रकार उसे गण धारण करना कल्पता है, स्थविर यदि अनुमति न दें, इस प्रकार उसे गण धारण करना नहीं कल्पता। यदि स्थविरों की अनुमति के बिना गण धारण करता है, तो उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।२

सूत्र 2

प्रस्तुत सूत्रद्वय में पदधारण विधि का उल्लेख है। प्रथम सूत्र में प्रयुक्त 'अपलिछन्ने' व 'पलिछन्ने' शब्द से गणधारण की अयोग्यता व योग्यता को बताया गया है।

वृत्तिकार के अनुसार परिच्छद दो प्रकार का होता है—

1. द्रव्यत:।

2. भावत:।

1. द्रव्यत: परिच्छद का अर्थ है—शिष्यादि परिवार।

2. भावत: परिच्छद का अर्थ है—सूत्रार्थ विशारद।

वृत्ति में तद्विषयक चतुर्भंगी इस प्रकार है—

1. द्रव्यत: अपरिच्छद, भावत: अपरिच्छद।

2. द्रव्यत: अपरिच्छद, भावत: सपरिच्छद।

3. द्रव्यत: सपरिच्छद, भावत: अपरिच्छद।

4. द्रव्यत: सपरिच्छद, भावत: सपरिच्छद।

इनमें चतुर्थ भंगवर्ती जो द्रव्यत: और भावत: सपरिच्छद है, उसे गणधारण के योग्य माना गया है।

द्रव्यत: अपरिच्छद के पास शिष्य संपदा का अभाव है, अत: वह शिष्य संपदा के अभाव में क्या धारण करेगा? भावत: अपरिच्छद अप्रभु होने से गण का भार वहन करने में असमर्थ होता है। अत: जो सूत्रार्थ विशारद, शिष्यादि परिवार से सम्पन्न और लब्धिमान होता है, उसे आचार्य गणधारण की अनुज्ञा देते हैं और उसे कम से कम तीन शिष्य प्रदान करते हैं।

दूसरे सूत्र में बताया गया है कि सपरिच्छद भिक्षु भी स्वेच्छा से गणधारण नहीं कर सकता। स्थविरों को पूछकर या स्थविर अपनी इच्छा से उसे आचार्य पद पर नियुक्त करें, तभी वह गण धारण कर सकता है।

यदि स्वगच्छ में कोई स्थविर न हो तो उसे कुल, गण व संघ के स्थविरों को पूछकर गणधारण करना चाहिए।

यदि कोई अहंकारी शिष्य अचानक आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने पर स्थविरों को बिना पूछे गणधारण करता है तो उसे चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है, क्योंकि ऐसा करने से अनुशासन व व्यवस्था का भंग होता है। प्रवचन की लघुता होती है।

शब्द विमर्श

थेरेहिं— स्थविर, प्रस्तुत सूत्र में 'थेरेहिं-से तात्पर्य आचार्य से है।

3. तिवासपरियाए समणे निग्गंथे आयारकुसले संजमकुसले पवयणकुसले पण्णत्तिकुसले संगहकुसले उवग्गहकुसले अक्खयायारे असबलायारे अभिन्नायारे असंकिलिट्ठायारे बहुस्सुए बब्भागमे जहण्णेणं आयारपकप्पधरे कप्पइ उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

त्रिवर्षपर्याय: श्रमण: निग्रर्र्न्थ: आचारकुशल: संयमकुशल: प्रवचनकुशल: प्रज्ञप्तिकुशल: संग्रहकुशल: उपग्रहकुशल: अक्षताचार: अशबलाचार: अभिन्नाचार: असंक्लिष्टाचार: बहुश्रुत: बह्वागम: जघन्येन आचार-प्रकल्पधर: कल्पते उपाध्यायतया उद्देष्टुम्।

3. तीन वर्ष की प्रव्रज्या—संयमपर्याय वाला श्रमण निर्ग्रन्थ आचारकुशल३, संयम-कुशल४, प्रवचनकुशल५, प्रज्ञप्तिकुशल६, संग्रहकुशल७, उपग्रहकुशल८, अक्षताचार९, अशबलाचार१०, अभिन्नाचार११, असंक्लिष्टाचार१२, बहुश्रुत, बहुआगम जघन्यत: आचारप्रकल्पधर१३ को उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

सूत्र 3

3. आचारकुशल (आयारकुसले)

आचारकुशल—गुरु आदि के आने पर अभ्युत्थान करना, आसन देना, विनयाचार का पालन करना, अपरुष वाणी का प्रयोग करना, अकुटिल, अचपल तथा ज्ञान के अनुसार आचरण करने वाला भिक्षु आचारकुशल होता है।

4. संयमकुशल (संजमकुसले)

संयमकुशल—पृथ्वीकाय आदि सतरह प्रकार के संयम का कुशलता पूर्वक निर्वहन करने वाला, ग्रहण, निक्षेपण, एषणा के प्रति जागरूक, इन्द्रिय व कषाय का निग्रह करने वाला, प्रशस्त ध्यान में लीन तथा इहलोक की आशंसा से रहित भिक्षु संयमकुशल होता है।

5. प्रवचनकुशल (पवयणकुसले)

प्रवचनकुशल—सूत्र, अर्थ की अन्वय-व्यतिरेक पूर्वक व्याख्या करने में कुशल, जिनवचन का ज्ञाता, प्रवचन से आत्महित करने में समर्थ तथा प्रवचन का अहित करने वालों का निग्रह करने में समर्थ व कुशल उपदेष्टा भिक्षु प्रवचनकुशल होता है।

6. प्रज्ञप्तिकुशल (पण्णत्तिकुसले)

प्रज्ञप्तिकुशल—स्वसिद्धांत व परसिद्धांत की प्ररूपणा में दक्ष तथा जीव, अजीव, बंध, मोक्ष, गति-आगति, सुख-दु:ख आदि का यथोचित कथन करने में और परवादियों के कुदर्शन का मन्थन करने में समर्थ भिक्षु प्रज्ञप्तिकुशल होता है।

7. संग्रहकुशल (संगहकुसले)

संग्रहकुशल—आचार्य तथा अन्य सांभोजिक भिक्षुओं को योग्य भक्तपान, उपधि आदि लाकर देने वाला, संयम से च्युत होने वालों को स्थिर करने वाला और संघ की आंतरिक गवेषणा करने में कुशल भिक्षु संग्रहकुशल होता है।

8. उपग्रहकुशल (उवग्गहकुसले)

उपग्रहकुशल—बाल, वृद्ध, रुग्ण, तपस्वी आदि असमर्थ भिक्षुओं को औषध, भेषज देनेवाला तथा शय्या, निषद्या, उपधि आदि के द्वारा यथोचित सहायता करने वाला भिक्षु उपग्रहकुशल होता है।

9. अक्षताचार (अक्खयायारे)

आधाकर्मी, स्थापित और रचित दोषों का परिहार करने वाला, आवश्यक आदि में प्रमाद नहीं करने वाला भिक्षु अक्षताचार होता है।9 अवसन्न तथा आधाकर्मी आदि दोषों का सेवन करने वाला और आवश्यक में प्रमाद करने वाला क्षताचार होता है

10. अशबलाचार (असबलायारे)

अभ्याहृत आदि शबल दोषों का परिहार करने वाला भिक्षु अशबलाचार होता है। पार्श्‍वस्थ तथा उद्गम आदि दोषों से युक्त शय्या, उपधि को ग्रहण करने वाला शबलाचार होता है।

11. अभिन्नाचार (अभिन्नायारे)

जाति के आधार पर जीवन-निर्वाह का परिहार करने वाला भिक्षु अभिन्नाचार होता है। कुशील तथा जाति के आधार पर जीवन निर्वाह करने वाला भिन्नाचार होता है।

12. असंक्लिष्टाचार (असंकिलिट्ठायारे)

आशंसात्मक संक्लेश का परिहार करने वाला, पूति, शंकित और मिश्रजात का परिहार करने वाला तथा संसक्त के संसर्ग से शिथिलाचार का सेवन नहीं करने वाला भिक्षु असंक्लिष्टाचार होता है। इसके विपरीत स्थापित आदि दोषों का सेवन करने वाला संक्लिष्टाचार होता है।

13. आचारप्रकल्पधर (आयारपकप्पधरे)

व्यवहार सूत्र में तीन वर्ष की संयमपर्याय वाले आचार-प्रकल्पधर को उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करने का उल्लेख है। वृत्तिकार के अनुसार जघन्यत: आचारप्रकल्पधर वह होता है जो निशीथ का सूत्रार्थधर हो। उत्कृष्ट आचारप्रकल्पधर द्वादशांगी का ज्ञाता होता है। व्यवहारभाष्य में प्रकल्पधर के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—सूत्रधर, अर्थधर और सूत्रार्थधर।

1. सूत्रधर—प्रायश्‍चित्त देने का अधिकारी नहीं होता है।

2. अर्थधर—प्रायश्‍चित्त देने के लिए अधिकृत होता है।

3. तदुभयधर—प्रायश्‍चित्त देने के लिए अधिकृत होता है।

प्रायश्‍चित्त देने में उभयधर का स्थान मुख्य है। उभयधर के अभाव में अर्थधर भी प्रायश्‍चित्त देने का अधिकारी हो सकता है। भाष्य व वृत्ति के अनुसार प्रस्तुत प्रसंग में आचारप्रकल्पधर की यह व्याख्या सम्मत है। निशीथ में भी प्रकल्पधर के तीन प्रकारों का उल्लेख प्राप्त होता हैं—सूत्रधर, अर्थधर और सूत्रार्थधर।

शब्द विमर्श

बहुस्सुए—बहुश्रुत। छेद सूत्रों के ज्ञाता को बहुश्रुत कहा जाता है, वह तीन प्रकार का प्रज्ञप्त है—जघन्य—निशीथ का ज्ञाता। मध्यम—कल्प, व्यवहार का ज्ञाता। उत्कृष्ट—नौपूर्वी, दसपूर्वी।

बब्भागमे— जो अनेक आगमों के अर्थ का ज्ञाता है, वह बह्वागम कहलाता है।

4. स च्चेव णं से तिवासपरियाए समणे निग्गंथे नो आयारकुसले नो संजमकुसले नो पवयणकुसले नो पण्णत्तिकुसले नो संगहकुसले नो उवग्गहकुसले खयायारे सबलायारे भिन्नायारे संकिलिट्ठायारे अप्पसुए अप्पागमे नो कप्पइ उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

स एव अथ त्रिवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: नो आचारकुशल: नो संयमकुशल: नो प्रवचनकुशल: नो प्रज्ञप्तिकुशल: नो संग्रहकुशल: नो उपग्रहकुशल: क्षताचार: शबलाचार: भिन्नाचार: संक्लिष्टाचार: अल्पश्रुत: अल्पागम: नो कल्पते उपाध्यायतया उद्देष्टुम्।

4. वही तीन वर्ष की प्रव्रज्यावाला श्रमण-निर्ग्रन्थ न आचारकुशल है, न संयमकुशल है, न प्रवचनकुशल है, न प्रज्ञप्तिकुशल है, न संग्रहकुशल है, न उपग्रहकुशल है, क्षताचार, शबलाचार, भिन्नाचार, संक्लिष्टाचार, अल्पश्रुत, अल्पागम को उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता है।

5. पंचवासपरियाए समणे निग्गंथे आयारकुसले संजमकुसले पवयणकुसले पण्णत्तिकुसले संगहकुसले उवग्गहकुसले अक्खयायारे असबलायारे अभिन्नायारे असंकिलिट्ठायारे बहुस्सुए बब्भागमे जहण्णेणं दसा-कप्प-ववहारधरे कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

पञ्चवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: आचारकुशल: 'संयमकुशल: प्रवचनकुशल: प्रज्ञप्तिकुशल: संग्रहकुशल: उपग्रहकुशल: अक्षताचार: अशबलाचार: अभिन्नाचार: असंक्लिष्टाचार:' बहुश्रुत: बह्वागम: जघन्येन दशाकल्पव्यवहारधर: कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम्।

5. पांच वर्ष की प्रव्रज्यावाला श्रमण निर्ग्रन्थ आचारकुशल, संयमकुशल, प्रवचनकुशल, प्रज्ञप्तिकुशल, संग्रहकुशल, उपग्रहकुशल, अक्षताचार, अशबलाचार, अभिन्नाचार, असंक्लिष्टाचार, बहुश्रुत, बहुआगम, जघन्यत: दशा-कल्प-व्यवहारधर (दशाश्रुतस्कन्ध, बृहत्कल्प और व्यवहार को धारण करने वाला) को आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

6. स च्चेव णं से पंचवासपरियाए समणे निग्गंथे नो आयारकुसले नो संजमकुसले नो पवयणकुसले नो पण्णत्तिकुसले नो संगहकुसले नो उवग्गहकुसले खयायारे सबलायारे भिन्नायारे संकिलिट्ठायारे अप्पसुए अप्पागमे नो कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

स एव अथ पञ्चवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: नो आचारकुशल: नो संयमकुशल: नो प्रवचनकुशल: नो प्रज्ञप्तिकुशल: नो संग्रहकुशल: नो उपग्रहकुशल: क्षताचार: शबलाचार: भिन्नाचार: संक्लिष्टाचार: अल्पश्रुत: अल्पागम: नो कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम्।

6. वही पांच वर्ष की प्रव्रज्यावाला श्रमण निर्ग्रन्थ न आचारकुशल है, न संयमकुशल है, न प्रवचनकुशल है, न प्रज्ञप्तिकुशल है, न संग्रहकुशल है, न उपग्रहकुशल है, क्षताचार, शबलाचार, भिन्नाचार, संक्लिष्टाचार, अल्पश्रुत, अल्पागम को आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता।

7. अट्ठवासपरियाए समणे निग्गंथे आयारकुसले संजमकुसले पवयणकुसले पण्णत्तिकुसले संगहकुसले उवग्गहकुसले अक्खयायारे असबलायारे अभिन्नायारे असंकिलिट्ठायारे बहुस्सुए बब्भागमे जहण्णेणं ठाण-समवायधरे कप्पइ आयरियत्ताए उवज्झायत्ताए पवत्तित्ताए थेरत्ताए गणित्ताए गणावच्छेइयत्ताए उद्दिसित्तए।।

अष्टवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: आचारकुशल: संयमकुशल: प्रवचनकुशल: प्रज्ञप्तिकुशल: संग्रहकुशल: उपग्रहकुशल: अक्षताचार: अशबलाचार: अभिन्नाचार: असंक्लिष्टाचार: बहुश्रुत: बह्वागम: जघन्येन स्थानसमवायधर: कल्पते आचार्योपाध्यायतया प्रवर्तितया स्थविरतया गणितया गणावच्छेदिकतया उद्देष्टुम्।

7. आठ वर्ष की प्रव्रज्यावाला श्रमण निर्ग्रन्थ आचारकुशल, संयमकुशल, प्रवचनकुशल, प्रज्ञप्तिकुशल, संग्रहकुशल, उपग्रहकुशल, अक्षताचार, अशबलाचार, अभिन्नाचार, असंक्लिष्टाचार, बहुश्रुत, बहुआगम, जघन्यत: स्थान, समवायधर (ठाणं और समवायांग को धारण करने वाला) को आचार्य१४, उपाध्याय१५, प्रवर्तक१६, स्थविर१७, गणधर१८ तथा गणावच्छेदक१९ के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

सूत्र 7

14. आचार्य (आयरियत्ताए)

सूत्र, अर्थ और तदुभय के ज्ञाता, ज्ञान, दर्शन और चारित्र में उपयुक्त, गण-चिन्ता से मुक्त तथा ध्यान से जिनकी एकाग्रता सधी हुई हो, वे आचार्य कहलाते हैं। आचार्य अर्थपटु होते हैं शिष्य समुदाय को अर्थ की वाचना देते हैं। संघ प्रभावना में निमित्त बनते हैं। आज्ञा में स्थैर्य अर्थात् अर्हत् आज्ञा की अनुपालना में योगभूत बनते हैं। इसी प्रकार के अन्य अनेक गुणों को धारण करने से आचार्य इहलोक, परलोक हितकारी होते हैं।

15. उपाध्याय (उवज्झायत्ताए)

आवश्यक निर्युक्ति में उवज्झाओ शब्द का निरुक्त इस प्रकार किया है—

उ का अर्थ है—उपयोग।

व का अर्थ है—पापवर्जन।

झा का अर्थ है—ध्यान।

ओ का अर्थ है—कर्म का अपनयन करना, कर्म दूर करना।

सूत्रार्थ में उपयोगवान, पापभीरु, ध्यानपटु तथा कर्म का अपनयन करने वाले उपाध्याय कहलाते हैं।

भाष्यकार ने सूत्र, अर्थ और तदुभय के ज्ञाता, ज्ञान, दर्शन और चारित्र में उद्यमशील तथा शिष्यों के निष्पादक को उपाध्याय कहा है। स्थानांगवृत्ति में सूत्रदाता को उपाध्याय कहा है

उपाध्याय शिष्यों को वाचना देते हैं, स्वयं अर्थ का अनुचिन्तन करते हैं। इससे उनके सूत्रार्थ में स्थिरता आती है, वाचना देने से मोहजय होता है तथा प्रतीच्छक शिष्य अनुग्रहीत होते हैं।

16. प्रवर्तक (पवत्तित्ताए)

जो तप, नियम, विनय आदि गुणों से युक्त, ज्ञान, दर्शन और चारित्र में उपयोगवान तथा श्रेष्ठ नियोजक होता है। कौन शिष्य किस योग को कुशलता से सम्पादित कर सकता है, इसका ज्ञान कर उसी के अनुरूप उसे योजित करता है। संग्रह और उपग्रह में भी कुशल होता है। असमर्थ का निवर्तन करता है। गणतप्ति—गणचिन्ता में प्रवृत्त होता है, वह प्रवर्तक कहलाता है।

17. स्थविर (थेरत्ताए)

मृदु और प्रियधर्मा, ज्ञान, दर्शन और चारित्र की सम्यक् आराधना न करने वाले तथा अविधि से आराधना करने वाले को सम्यक् दिशा बोध देने वाला और ज्ञानादि अनुष्ठानों से अस्थिर को स्थिर करने वाला स्थविर कहलाता है।

शक्ति होते हुए भी जो भिक्षु, प्रवर्तक के द्वारा प्रवर्तित क्रियाओं को संपादित करने में खिन्नता की अनुभूति करता है, उसको स्थविर अत्यन्त वात्सल्य भाव से प्रेरित करता है। उद्विग्‍न चित्तवृत्ति वालों को संयम में स्थिर करता है, उसे भी स्थविर कहा जाता है।

18. गणधर (गणित्ताए)

प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त पदों में गणधर पद का उल्लेख नहीं है। सूत्र में 'गणित्ताए' पाठ है। पाठान्तर में गणित्ताए के स्थान पर 'गणहरत्ताए पाठ' दिया गया है। भाष्य व वृत्ति के अनुसार परवादियों से क्षुब्ध नहीं होने वाला, गण को धारण कर ग्लान नहीं होने वाला गणधर कहलाता है। जो पद्माढ्य सरोवर की तरह प्राणियों के लिए सदा स्पृहणीय होता है, वह गणधर कहलाता है। वृत्तिकार के अनुसार ज्ञानादिक की अविराधना करता हुआ जो गच्छ का परिवर्धन करता है, वह गणधर कहलाता है।

आचारांग टीका के अनुसार जो आचार्य के समान होता है तथा जो आचार्य के आदेश से साधु संघ को लेकर पृथक् विहरण करता है, वह भी गणधर कहलाता है।

19. गणावच्छेदक (गणावच्छेइयत्ताए)

संघ कार्य के लिए सदा तत्पर, कार्य को शीघ्र संपादित करने वाला, क्षेत्र व उपधि की मार्गणा में विषाद का अनुभव नहीं करने वाला, सूत्र, अर्थ व तदुभय का ज्ञाता तथा हेय उपादेय से युक्त गीतार्थ को गणावच्छेदक कहा जाता है। आचारांग टीका में गण के विषय में चिन्तन करने वाले को भी गणावच्छेदक कहा है।

8. स च्चेव णं से अट्ठवासपरियाए समणे निग्गंथे नो आयारकुसले नो संजमकुसले नो पवयणकुसले नो पण्णत्तिकुसले नो संगहकुसले नो उवग्गहकुसले खयायारे सबलायारे भिन्नायारे संकिलिट्ठायारे अप्पसुए अप्पागमे नो कप्पइ आयरियत्ताए जाव गणावच्छेइयत्ताए उद्दिसित्तए।।

स एव अथ अष्टवर्षपर्याय: श्रमण निर्ग्रन्थ: नो आचारकुशल: नो संयमकुशल: नो प्रवचनकुशल: नो प्रज्ञप्तिकुशल: नो संग्रहकुशल: नो उपग्रहकुशल: क्षताचार: शबलाचार: भिन्नाचार: संक्लिष्टाचार: अल्पश्रुत: अल्पागम: नो कल्पते आचार्यतया यावत् गणावच्छेदिकतया उद्देष्टुम्।

8 वही आठ वर्ष की प्रव्रज्यावाला श्रमण निर्ग्रन्थ न आचारकुशल है, न संयमकुशल है, न प्रवचनकुशल है, न प्रज्ञप्तिकुशल है, न संग्रहकुशल है, न उपग्रहकुशल है, क्षताचार, शबलाचार, संक्लिष्टाचार, अल्पश्रुत, अल्पागम को आचार्य यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता।

9. निरुद्धपरियाए समणे निग्गंथे कप्पइ तद्दिवसं आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए। से किमाहु भंते? अत्थि णं थेराणं तहारूवाणि कुलाणि कडाणि पत्तियाणि थेज्जाणि वेसासियाणि संमयाणि सम्मुइकराणि अणुमयाणि बहुमयाणि भवंति, तेहिं कडेहिं तेहिं पत्तिएहिं तेहिं थेज्जेहिं तेहिं वेसासिएहिं तेहिं संमएहिं तेहिं सम्मुइकरेहिं जं से निरुद्धपरियाए समणे निग्गंथे, कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए तद्दिवसं।।

निरुद्धपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: कल्पते तद्-दिवसम् आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम्। अथ किमाहु भदन्त? अस्ति स्थविराणां तथारूपाणि कुलानि कृतानि प्रीतिकानि स्थेयानि-वैश्‍वसिकानि सम्मतानि सम्मुदिकराणि अनुमतानि बहुमतानि भवन्ति, तेषु कृतेषु तेषु प्रीतिकेषु तेषु स्थेयेषु तेषु वैश्‍वसिकेषु, तेषु सम्मतेषु तेषु सम्मुदिकरेषु य: स निरुद्धपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ:, कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम् तद्-दिवसम्।

9. निरुद्धपर्याय२० वाले श्रमण निर्ग्रन्थ को उसी दिन (जिस दिन दीक्षित हो) आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

भंते! ऐसा क्यों कहा? स्थविरों (आचार्यों) के तथारूप कुल कृत होते हैं, जो प्रीतिकर, स्थैर्ययुक्त, विश्‍वसनीय, सम्मत, सम्मुदिकर, अनुमत और बहुमत (कुल) होते हैं, उन कृत, उन प्रीतिकर, उन स्थैर्ययुक्त, उन विश्‍वसनीय, उन सम्मत, उन सम्मुदिकर (कुलों) में से जो निरुद्धपर्याय वाला श्रमण निर्ग्रन्थ होता है, उसे उसी दिन आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

सूत्र 9

20. निरुद्धपर्याय (निरुद्धपरियाए)

निरुद्धपर्याय का तात्पर्य है—वह भिक्षु जो बीस वर्ष तक श्रमण पर्याय का पालन कर उसका त्याग कर चुका है। सामान्यत: उपाध्याय व आचार्य-उपाध्याय पद धारण करने के लिए क्रमश: तीन वर्ष और पांच वर्ष की संयमपर्याय आवश्यक है। प्रस्तुत सूत्र के अनुसार निरुद्धपर्याय वाला श्रमण जिस दिन दीक्षा लेता है, उसी दिन आचार्य-उपाध्याय पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

भाष्य में नियुक्ति के प्रयोजन इस प्रकार बतलाए हैं—

1. निरुद्धपर्याय से पूर्व उस भिक्षु ने आचार्य आदि पद के योग्य शिष्यों के लिए उपधि व भक्तपान का उत्पादन किया हो।

2. गुरु, बाल, रुग्ण आदि भिक्षुओं का अनेक प्रकार से उपग्रह किया हो।

3. अनेक कुलों को अनेक बार संघ के अनुकूल बनाया हो।

4. विशिष्ट कुलों को एषणीय, मायारहित व विश्‍वसनीय बनाया हो।

5. गण के लिए अनेक कुलों को प्रयोजनकारी बनाया हो तथा गण विग्रह को शांत करने में अनुकूल वातावरण का निर्माण किया हो।

इन गुणों से सम्पन्न निरुद्धपर्याय वाला भिक्षु यदि किसी प्रयोजन से स्वजनों के द्वारा बलात् ले जाया जाता है। गृहस्थ अवस्था में रहता हुआ वह प्रासुकभोजी, सूत्र व अर्थ पौरुषी को करने वाला तथा समाचारी के प्रति पूर्ण जागरूक रहता है। प्रयोजन पूरा होने पर पुन: गण में प्रव्रजित हो जाता है

संयोगवश जिस दिन वह दीक्षित होता है, उसी दिन आचार्य जिनकल्पिक अथवा यथालन्द की साधना स्वीकार करना चाहते हैं। गण में दीर्घ-दीक्षापर्याय वाला व अन्य कोई भी भिक्षु आचार्य पद का भार वहन करने में समर्थ नहीं है। निरुद्धपर्याय वाला भिक्षु आचार्य पद के योग्य है, ऐसी परिस्थिति में उस निरुद्धपर्याय वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को जिस दिन वह दीक्षा लेता है, उसी दिन आचार्य पद पर नियुक्त किया जा सकता है। उसकी नियुक्ति से संघ में प्रभूत गुणों की वृद्धि होती है।

शब्द विमर्श

तहारूवाणि कुलाणि कडाणि— तथारूप कुल कृत अर्थात् उस निरुद्धपर्याय वाले भिक्षु ने तथारूप कुलों का निर्माण किया हो, तथारूप से तात्पर्य है, ऐसे कुल जिनमें आचार्य आदि के प्रायोग्य भक्त, उपधि आदि उपलब्ध हो तथा जो आचार्य, बाल, वृद्ध, ग्लान आदि के लिए संग्रह, उपग्रह कारक हो।

पत्तियाणि— प्रीतिकर, विनय सम्पन्न।

थेज्जाणि— स्थैर्ययुक्त, गच्छ की चिंता के लिए प्रमाणभूत।

वेसासियाणि— विश्‍वसनीय-गच्छवासियों के लिए विश्‍वस्त।

संमयाणि— सम्मत संघ के अनेक कार्यों में इष्ट।

सम्मुइकराणि— सम्मुदिकर—गण में होने वाले विग्रह का निवारण करने वाला।

अणुमयाणि— अनुमत, गच्छ में सभी इष्ट प्रयोजनों में अनुकूल।

बहुमयाणि— बहुमत, सबको मान्य।

10. निरुद्धवासपरियाए समणे निग्गंथे कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए समुच्छेयकप्पंसि। तस्स णं आयारपकप्पस्स देसे अहिज्जिए देसे नो अहिज्जिए, से य अहिज्जिस्सामि त्ति अहिज्जइ, एवं से कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए। से य अहिज्जिस्सामि त्ति नो अहिज्जइ, एवं से नो कप्पइ आयरिय-उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

निरुद्धवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम् समुच्छेदकल्पे। तस्य आचार-प्रकल्पस्य देश: अधीत: देश: नो अधीत:, स च अध्येष्यामि इति अध्येति, एवं तस्य कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम्। स च अध्येष्यामि इति नो अध्येति, एवं तस्य नो कल्पते आचार्योपाध्यायतया उद्देष्टुम्।

10. आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने पर निरुद्धवर्षपर्याय२१ वाले श्रमण निर्ग्रन्थ को आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है। उसने आचारप्रकल्प के देश—एक भाग का अध्ययन किया है, देश—एक भाग का अध्ययन नहीं किया है, यदि वह सोचता है—अध्ययन कर लूंगा और अध्ययन करता है, इस प्रकार उसे आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

यदि वह सोचता है—अध्ययन कर लूंगा और अध्ययन नहीं करता है, इस प्रकार उसे आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता।

सूत्र 10

21. निरुद्धवर्षपर्याय (निरुद्धवासपरियाए)

निरुद्धवर्षपर्याय का तात्पर्य है—तीन वर्ष तक भिक्षुपर्याय का पालन करके अथवा पालन करने से पहले ही जिसने संयम का परित्याग कर दिया है। प्रस्तुत सूत्र में आचार्य-उपाध्याय की नियुक्ति के प्रसंग में कहा गया है कि कल्प के ज्ञाता आचार्य-उपाध्याय का कालधर्म को प्राप्त होने पर निरुद्धवर्षपर्याय वाले अल्पागम व अल्पश्रुत वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को आचार्य-उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट किया जा सकता है।

ववहारो में पद सम्बन्धी विधि-निषेध का उल्लेख है। वहां उपाध्याय व आचार्य-उपाध्याय आदि पदों की अर्हता के संदर्भ में दीक्षापर्याय व श्रुत परिमाण का भी निर्देश है। आचार्य-उपाध्याय पद के लिए संयमपर्याय पांच वर्ष का व श्रुत परिमाण दशा-कल्प-व्यवहारधर होना आवश्यक है।

निरुद्धवर्षपर्याय वाला तीन वर्ष संयमपर्याय का पालन करके अथवा उससे पहले ही संयमपर्याय का परित्याग कर देता है फिर भी उसे आचार्य-उपाध्याय पद पर नियुक्त किया जा सकता है, ऐया क्यों?

भाष्य व वृत्ति में इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा है—कि गण में दीर्घ दीक्षापर्याय व श्रुत सम्पन्न भिक्षुओं में यदि कोई भी भिक्षु पद के योग्य नहीं है और निरुद्धवर्षपर्याय वाला व अपूर्ण श्रुत वाला भिक्षु लक्षण सम्पन्न है। श्रुत सम्पन्न बनने के लिए कृत संकल्प है, उस परिस्थिति में उसे पद पर नियुक्त किया जा सकता है।

विशेष स्थिति में श्रुतधारण व दीक्षापर्याय की अपूर्णता को नगण्य माना जा सकता है क्योंकि इनकी पूर्ति पद प्राप्त होने के बाद भी हो सकती है।

शब्द विमर्श

समुच्छेयकप्पंसि— कालधर्म को प्राप्त।

प्रस्तुत प्रसंग में सम्मुच्छेदकल्प का अर्थ है—आचार्य का कालधर्म को प्राप्त हो जाना।

आयरिय-उवज्झायादिनिस्साए ठिति-पदं

11. निग्गंथस्स णं नवडहरतरुणस्स आयरिय-उवज्झाए वीसंभेज्जा, नो से कप्पइ अणायरिय-उवज्झायस्स होत्तए। कप्पइ से पुव्वं आयरियं उद्दिसावेत्ता तओ पच्छा उवज्झायं। से किमाहु भंते? दुसंगहिए समणे निग्गंथे, तं जहा—आयरिएणं उवज्झाएण य।।

आचार्योपाध्यायादिनिश्रया स्थिति-पदम्

निर्ग्रन्थस्य नव 'डहर' तरुणस्य आचार्योपाध्याय: 'वीसंभेज्जा' नो तस्य कल्पते अनाचार्योपाध्यायस्य भवितुम्। कल्पते तस्य पूर्वम् आचार्यम् उद्देशाप्य तत: पश्‍चात् उपाध्यायम्। अथ किमाहु भदन्त? द्विसंगृहीत: श्रमण: निर्ग्रन्थ:, तद्यथा—आचार्येण उपाध्यायेन च।

आचार्य-उपाध्याय आदि की निश्रा में स्थिति-पद

11. नव, डहर और तरुण२२ निर्ग्रन्थ के आचार्य-उपाध्याय कालधर्म को प्राप्त हो जाएं तो उसे आचार्य-उपाध्याय के निश्रा के बिना रहना नहीं कल्पता। उसे पहले आचार्य तत्पश्‍चात् उपाध्याय को उद्दिष्ट कर रहना कल्पता है।

भंते! ऐसा क्यों कहा? श्रमण निर्ग्रन्थ द्वि-संगृहीत होता है, जैसे—आचार्य के द्वारा और उपाध्याय के द्वारा।

सूत्र 11

22. नवडहरतरुण (नवडहरतरुणस्स)

प्रस्तुत सूत्र में नव शब्द का सम्बन्ध दीक्षापर्याय से है। डहर व तरुण शब्द का सम्बन्ध अवस्था के साथ है।

नव—तीन वर्ष की दीक्षापर्याय वाला।

डहर—चार वर्ष से लेकर पन्द्रह वर्ष तक की अवस्था वाला।

तरुण—सोलह वर्ष से लेकर चालीस वर्ष तक की अवस्था वाला।

प्रस्तुत संदर्भ में नव-डहर से तात्पर्य है—तीन वर्ष की दीक्षा पर्याय वाला और पन्द्रह वर्ष तक की अवस्था वाला।

नव-तरुण से तात्पर्य है—तीन वर्ष की दीक्षापर्याय वाला तथा सोलह वर्ष से चालीस वर्ष तक की अवस्था वाला।

प्रस्तुत सूत्र में बताया गया है कि नव, डहर व तरुण श्रमण निर्ग्रन्थ को आचार्य-उपाध्याय के संरक्षण में—नेश्राय में रहना आवश्यक है। आचार्य यदि कालधर्म को प्राप्त हो जाए तो नव, डहर व तरुण के संग्रहण के लिए विधिपूर्वक निश्‍चित रूप से प्रच्छन्न प्रदेश में आचार्य का अभिषेक करना चाहिए।

नए आचार्य का अभिषेक किए बिना पूर्व आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने की बात प्रकट नहीं करनी चाहिए। जिस प्रकार राजा के कालधर्म हो जाने पर जब तक नए राजा का अभिषेक न हो जाए। तब तक पूर्व राजा के कालधर्म को प्राप्त होने की बात प्रकाशित नहीं की जाती। यदि प्रथम राजा कालधर्म को प्राप्त हो जाए और दूसरे राजा को अभिषिक्त किये बिना ही प्रथम राजा के कालधर्म को प्राप्त होने की बात प्रकाशित की जाती है तो उससे राज्य-क्षोभ हो सकता है। वैसे ही गण में भी नए आचार्य का अभिषेक किए बिना पूर्व आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने की सूचना करने से गण में क्षोभ उत्पन्न हो सकता है

भाष्य व वृत्ति में तत्सम्बन्धी अनेक दोषों की संभावना की हैं—

1. गच्छक्षोभ—कुछ भिक्षु अपने आपको अनाथ समझकर गच्छ से अवधावन कर सकते हैं।

2. कुछ क्षिप्तचित्त हो सकते हैं, कुछ तरुण भय से प्रकंपित हो सकते हैं।

3. संयमयोगों में शिथिल भिक्षुओं की वारणा नहीं होती तथा आचार्य-उपाध्याय के अभाव में सारणा भी नहीं होती। परिणामस्वरूप धर्मश्रद्धा मंद हो जाती है।

4. स्वपक्ष में पार्श्‍वस्थ आदि तथा परपक्ष में गृहस्थ आदि क्षुल्लक को भी संयमच्युत कर गण से निकलने के लिए बाध्य कर सकते हैं।

5. आचार्य कालधर्म को प्राप्त हो गए हैं, यहां रहने से ज्ञान, दर्शन और चारित्र का विकास नहीं होगा। आचार्य के अभाव में सभी अनाथ हो गए हैं, ऐसा चिन्तन कर कुछ भिक्षु दूसरे गण में चले जाते हैं।

6. कुछ तरुण भिक्षु सोचते हैं अब गण में रहने से क्या लाभ? वे स्वच्छन्द मति वाले होकर स्वतंत्र विहरण करने लगते हैं।

7. कुछ स्थविर भिक्षु चिन्तन करते हैं—हम सदा गुरु द्वारा मान्य रहे हैं, अब हमें यहां कौन सम्मान देगा? अत: अपमान के भय से वे अन्यत्र चले जाते हैं।

इन दोषों से बचने के लिए आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने पर पहले दूसरे आचार्य की स्थापना करनी चाहिए। उसके बाद पूर्व आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने की बात प्रकाशित करनी चाहिए। इसीलिए सूत्रकार ने नव, डहर और तरुण के लिए द्वि संगृहीत—आचार्य और उपाध्याय के संरक्षण में रहने का विधान किया है।

12. निग्गंथीए णं नवडहरतरुणीए आयरिय-उवज्झाए पवत्तणी य वीसंभेज्जा, नो से कप्पइ, अणायरिय-उवज्झाइयाए अपव-त्तणीए य होत्तए। कप्पइ से पुव्वं आयरियं उद्दिसावेत्ता तओ पच्छा उवज्झायं तओ पच्छा पवत्तिणिं। से किमाहु भंते? तिसंगहिया समणी निग्गंथी, तं जहा—आयरिएणं उवज्झाएणं पवत्तिणीए य।।

निर्ग्रन्थ्या: नव 'डहर' तरुणाया: आचार्योपाध्याय: प्रवर्तिनी च 'वीसंभेज्जा' नो तस्या: कल्पते, अनाचार्योपाध्याया: अप्रवर्तिन्या: च भवितुम्। कल्पते तस्या: पूर्वम् आचार्यम् उद्देशाप्य तत: पश्‍चात् उपाध्यायं तत: पश्‍चात् प्रवर्तिनीम्। अथ किमाहु भदन्त? त्रिसंगृहीता श्रमणी निर्ग्रन्थी, तद्यथा—आचार्येण उपाध्यायेन प्रवर्तिन्या च।

12. नव, डहरिका और तरुणी२३ निर्ग्रन्थी के आचार्य-उपाध्याय और प्रवर्तिनी काल-धर्म को प्राप्त हो जाएं, तो उसे आचार्य-उपाध्याय और प्रवर्तिनी के निश्रा के बिना रहना नहीं कल्पता। उसे पहले आचार्य तत्पश्‍चात् उपाध्याय तत्पश्‍चात् प्रवर्तिनी को उद्दिष्ट कर रहना कल्पता है।

भंते! ऐसा क्यों कहा? श्रमणी निर्ग्रन्थी त्रि-संगृहीता होती है, जैसे—आचार्य के द्वारा, उपाध्याय के द्वारा और प्रवर्तिनी के द्वारा।

सूत्र 12

23. नवडहरिकातरुणी (नवडहरतरुणीए)

पूर्व (11) सूत्र की तरह प्रस्तुत (12) सूत्र में भी नव शब्द का संबंध दीक्षापर्याय से है। डहरिका व तरुणी शब्द का संबंध अवस्था के साथ ग्रहण कर लेना अभीष्ट है।

नव—तीन वर्ष की संयमपर्याय वाली। डहरिका—जन्म पर्याय से लेकर अठारह वर्ष तक की अवस्था वाली। तरुणी—देखने में युवती स्वरूप। अथवा चालीस वर्ष वाली तरुणी कहलाती है।

सूत्रकार ने नव, डहरिका और तरुणी श्रमणी-निर्ग्रन्थी के लिए 'तिसंगहिया' त्रिसंगृहीता का उल्लेख किया है। प्रस्तुत सूत्र के व्याख्या साहित्य में नव, डहरिका और तरुणी की व्याख्या नहीं की गई है। 'निग्गंथीएणमिति पूर्ववत्' करके उन्हें त्रिसंगृहीता बतलाया है। किंतु उद्देशक पांच के व्याख्या साहित्य में प्रस्तुत शब्दों पर विमर्श किया गया है। भाष्य गाथा में 'पुव्वुत्ता' शब्द से तीसरे उद्देशक का संकेत किया है। यद्यपि आचार्य और उपाध्याय का निर्ग्रन्थियों के साथ सीधा सम्पर्क नहीं रहता, दूरस्थ रहने पर भी उनका भय बना रहता है और उनके प्रति विशेष बहुमान रहता है।

जो श्रमणी-निर्ग्रन्थी प्रवर्तिनी के अनुशासन में नहीं रहती, उस पर आचार्य, उपाध्याय के भय से सहज रूप से अनुशासन किया जा सकता है।

भाष्यकार व वृत्तिकार ने आचार्य, उपाध्याय व प्रवर्तिनी के अभाव में होने वाले दोषों का उल्लेख किया है—

1. मुख्यत: प्रवर्तिनी के अभाव में निर्ग्रन्थियां भक्तकथा करने लगती हैं।

2. कुंटल-विंटल आदि कंदर्प-क्रीड़ा में योगयुक्त हो जाती हैं।

3. शरीर व उपकरणों की विभूषा करने लगती हैं।

4. स्वतंत्र विहरण करने से निर्ग्रन्थियां स्वच्छन्द बन जाती हैं।

5. सारणा-वारणा के अभाव में गण में गुणों की श्रीवृद्धि नहीं हो सकती। प्रवर्तिनी निर्ग्रन्थियों का पूर्व व अपर रात्रि में निग्रह व प्रमोद भाव करती हैं।

निग्रह व प्रमोद प्रेरणा और प्रोत्साहन का हेतु बनता है। ऐसा करने से उनकी सहज सारणा-वारणा होती रहती है।

स्थविरा निर्ग्रन्थी इसका अपवाद है। भाष्यकार ने स्पष्ट रूप से बताया है कि निग्रर्र्न्थी स्थविरा, चिरकाल-प्रव्रजिता और गीतार्थ है तो उसे आचार्य, उपाध्याय और प्रवर्तिनी के संरक्षण में रहना आवश्यक नहीं है अर्थात् उसके लिए किसी संग्राहक को उद्दिष्ट करने की अपेक्षा नहीं है।

शब्द विमर्श

नव— नव—तीन वर्ष की व्रत-संयमपर्याय वाली।

डहरी— डहरिका—जन्म से अठारह वर्ष तक की अवस्था वाली।

तरुणीए— तरुणी—युवती स्त्री। अथवा चालीस वर्ष तक की अवस्था वाली स्त्री।

पडिसेवकस्स पदधारणविहि-पदं

13. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म मेहुणधम्मं पडिसेवेज्जा, तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरित्तं वा उवज्झायत्तं वा पवत्तित्तं वा थेरत्तं वा गणित्तं वा गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिविरयस्स निव्विगारस्स एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

प्रतिसेवकस्य पदधारणविधि-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य मैथुनधर्मं प्रतिसेवेत, त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा उपाध्यायत्वं वा प्रवर्तित्वं वा स्थविरत्वं वा गणित्वं वा गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

प्रतिसेवक का पद धारण विधि-पद

13. कोई भिक्षु गण से अपक्रमण कर मैथुन धर्म का प्रतिसेवन करे, तीन वर्ष तक उसे उस कारण से आचार्य, उपाध्याय, प्रवर्तक, स्थविर, गणि अथवा गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारणा करना नहीं कल्पता। तीन वर्षों के व्यतिक्रान्त (बाद) होने पर, चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

14. गणावच्छेइए गणावच्छेइयत्तं अनिक्खिवित्ता मेहुणधम्मं पडिसेवेज्जा, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

गणावच्छेदिक: गणावच्छेदिकत्वम् अनिक्षिप्य मैथुनधर्मं प्रतिसेवेत, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावत् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

14. कोई गणावच्छेदक गणावच्छेदकत्व को छोड़े बिना (पद का परित्याग किए बिना) मैथुनधर्म का प्रतिसेवन करे, यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

15. गणावच्छेइए गणावच्छेइयत्तं निक्खिवित्ता मेहुणधम्मं पडि-सेवेज्जा, तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिविरयस्स निव्विगारस्स, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

गणावच्छेदिक: गणावच्छेदिकत्वं निक्षिप्य मैथुनधर्मं प्रतिसेवेत, त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वम् वा यावत् गणावच्छेदिकत्वम् उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

15. गणावच्छेदक गणावच्छेदकत्व को छोड़कर मैथुनधर्म का प्रतिसेवन करे, तीन वर्षों तक उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। तीन वर्षों के व्यतिक्रांत होने पर चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

16. आयरिय-उवज्झाए आयरिय-उवज्झायत्तं अनिक्खिवित्ता मेहुण-धम्मं पडिसेवेज्जा, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आय-रियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

आचार्योपाध्याय: आचार्योपाध्यायत्वम् अनिक्षिप्य मैथुनधर्मं प्रतिसेवेत्, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

16. आचार्य-उपाध्याय आचार्य-उपाध्यायत्व को छोड़े बिना मैथुनधर्म का प्रतिसेवन करे, यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

17. आयरिय-उवज्झाए आयरिय-उवज्झायत्तं निक्खिवित्ता मेहुणधम्मं पडिसेवेज्जा, तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिविरयस्स निव्विगारस्स, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

आचार्योपाध्याय: आचार्योपाध्यायत्वं निक्षिप्य मैथुनधर्मं प्रतिसेवेत, त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

17. आचार्य-उपाध्याय आचार्य-उपाध्यायत्व को छोड़कर मैथुनधर्म का प्रतिसेवन करें, तीन वर्षों तक उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। तीन वर्षों के व्यतिक्रांत होने पर, चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।२४

सूत्र 13-17

24.

प्रस्तुत आलापक में अब्रह्मचर्य की प्रतिसेवना करने वाले भिक्षु, गणावच्छेदक और आचार्य-उपाध्याय के विषय में विशेष विधान किया गया है।

गणावच्छेदक और आचार्य-उपाध्याय पद का निक्षेप किए बिना यदि अनाचार का सेवन करते हैं, तो उन्हें यावज्जीवन पद के अयोग्य माना गया है।

भिक्षु गण से अपक्रमण करके तथा गणावच्छेदक व आचार्य-उपाध्याय पद का निक्षेप करके अनाचार का सेवन करते हैं तो उन्हें तीन वर्ष तक पद के अयोग्य माना गया है। तीन वर्ष पश्‍चात् निम्‍नोक्त विशेषताओं को देखते हुए उन्हें आचार्य यावत् गणावच्छेदक आदि पद दिए जा सकते हैं।

शब्द विमर्श

1. ठियस्स— स्थित—स्थिर परिणाम वाला।

2. उवसंतस्स— उपशान्त—उपशान्त वेदोदय वाला।

3. उवरयस्स— उपरत—मैथुन की प्रवृत्ति से प्रतिनिवृत्त।

4. पडिवियरस्स— प्रतिविरत—मैथुन की इच्छा से प्रतिविरत।

5. निव्विगारस्स— निर्विकार—मैथुन सम्बन्धित विकृति से रहित।

उपर्युक्त गुणों से युक्त, निर्विकार चित्तवृत्ति होने पर तीन वर्षों के बाद उन्हें आचार्य आदि पद दिए जा सकते हैं। यदि अनर्ह को गण दिया जाए और वह सात रात भी उसको धारण करता है तो उसे चार गुरुमास का आरोपणा प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

18. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म ओहायइ तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिविरयस्स निव्विगारस्स, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य अवधावति त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

18. भिक्षु गण से अपक्रमण कर अवधावन करता है। तीन वर्षों तक उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। तीन वर्षों के व्यतिक्रांत होने पर, चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

19. गणावच्छेइए गणावच्छेइयत्तं अनिक्खिवित्ता ओहाएज्जा, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

गणावच्छेदिक: गणावच्छेदकत्वम् अनिक्षिप्य अवधावेत्, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

19. गणावच्छेदक गणावच्छेदकत्व को छोड़े बिना अवधावन करता है, यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

20. गणावच्छेइए गणावच्छेइयत्तं निक्खिवित्ता ओहाएज्जा तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिवियरस्स निव्विगारस्स, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

गणावच्छेदिक: गणावच्छेदिकत्वं निक्षिप्य अवधावेत्, त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

20. गणावच्छेदक गणावच्छेदकत्व को छोड़कर अवधावन करता है, तीन वर्षों तक उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। तीन वर्षों के व्यतिक्रांत होने पर, चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

21. आयरिय-उवज्झाए आयरिय-उवज्झायत्तं अनिक्खिवित्ता ओहाएज्जा, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।

आचार्योपाध्याय: आचार्योपाध्यायत्वम् अनिक्षिप्य अवधावेत्, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

21. आचार्य-उपाध्याय आचार्य-उपाध्यायत्व को छोड़े बिना अवधावन करता है, यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

22. आयरिय-उवज्झाए आयरिय-उवज्झायत्तं निक्खिवित्ता ओहाएज्जा, तिण्णि संवच्छराणि तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तिहिं संवच्छरेहिं वीइक्कंतेहिं चउत्थगंसि संवच्छरंसि पट्ठियंसि ठियस्स उवसंतस्स उवरयस्स पडिविरयस्स निव्विगारस्स, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

आचार्योपाध्याय: आचार्योपाध्यायत्वं निक्षिप्य अवधावेत्, त्रीणि संवत्सराणि तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। त्रिषु संवत्सरेषु व्यतिक्रान्तेषु चतुर्थे संवत्सरे प्रस्थिते स्थितस्य उपशान्तस्य उपरतस्य प्रतिविरतस्य निर्विकारस्य, एवं तस्य कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

22. आचार्य-उपाध्याय आचार्य-उपाध्यायत्व को छोड़कर अवधावन करता है तीन वर्षों तक उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता है। तीन वर्षों के व्यतिक्रांत होने पर चौथे वर्ष का प्रारम्भ होने पर स्थित, उपशान्त, उपरत, प्रतिविरत और निर्विकार होने पर, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।२५

सूत्र 18-22

25.

प्रस्तुत सूत्र समूह का सम्बन्ध अवधावन से है। अवधावन का अर्थ है—पीछे हटना अर्थात् संयम को छोड़ गृहवास में जाना। व्यवहारभाष्य में अवधावन के मुख्यत: तीन कारण प्राप्त होते हैं—1. मोह का प्रबल उदय 2. कलह 3. दु:खशय्या।

इन सूत्रों में मोह के प्रबल उदय से होने वाले अवधावन के संदर्भ में पद धारण विषयक कतिपय निर्देश प्राप्त होते हैं।

यदि अवधावन करने वाला व्यक्ति सामान्य भिक्षु है तो उसे अवधावन के पश्‍चात् पुन: गण में आने पर तीन वर्षों तक आचार्य यावत् गणावच्छेदक का पद नहीं दिया जा सकता। तीन वर्षों के पश्‍चात् यदि उसका विकार पूर्णतया उपशान्त हो जाता है, वह अपनी उस वृत्ति से उपरत और प्रतिविरत हो जाता है; उस स्थिति में उसे आचार्य से लेकर गणावच्छेदक तक का पद दिया जा सकता है।7

यदि आचार्य यावत् गणावच्छेदक के मोहनीय कर्म का प्रबल उदय हो जाए तो उन्हें अपने पद का निक्षेप कर देना चाहिए। यदि वे पद पर रहते हुए अवधावन करते हैं, तो उन्हें तीन वर्ष के बाद भी उपर्युक्त पदों में से कोई भी पद नहीं दिया जा सकता।

23. भिक्खू य बहुस्सुए बब्भागमे बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

भिक्षु: च बहुश्रुत: बह्वागम: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायी मृषावादी अशुचि: पापजीवी, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

23. बहुश्रुत, बहुआगम भिक्षु, बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करता है, अशुचि और पापजीवी होता है। यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

24. गणावच्छेइए बहुस्सुए बब्भागमे बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

गणावच्छेदिक: बहुश्रुत: बह्वागम: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायी मृषावादी अशुचि: पापजीवी, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

24. बहुश्रुत, बहुआगम, गणावच्छेदक बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करता है, अशुचि और पापजीवी होता है। यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

25. आयरिय-उवज्झाए बहुस्सुए बब्भागमे बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

आचार्योपाध्याय: बहुश्रुत: बह्वागम: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायी मृषावादी अशुचि: पापजीवी, यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

25. बहुश्रुत, बहुआगम, आचार्य-उपाध्याय, बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करता है, अशुचि और पापजीवी होता है। यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

26. बहवे भिक्खुणो बहुस्सुया बब्भागमा बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तेसिं तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

बहव: भिक्षव: बहुश्रुता: बह्वागमा: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायिन: मृषावादिन: अशुचय: पापजीविन:, यावज्जीवं तेषां तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

26. बहुश्रुत, बहुआगम बहुत भिक्षु, बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करते हैं, अशुचि और पापजीवी होते हैं। यावज्जीवन उन्हें उन कारणों से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

27. बहवे गणावच्छेइया बहुस्सुया बब्भागमा बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तेसिं तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

बहव: गणावच्छेदिका: बहुश्रुता: बह्वागमा: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायिन: मृषावादिन: अशुचय: पापजीविन:, यावज्जीवं तेषां तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

27. बहुश्रुत, बहुआगम बहुत गणावच्छेदक, बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करते हैं, अशुचि और पापजीवी होते हैं। यावज्जीवन उन्हें उन कारणों से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

28. बहवे आयरिय-उवज्झाया बहुस्सुया बब्भागमा बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तेसिं तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

बहव: आचार्योपाध्याया: बहुश्रुता: बह्वागमा: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायिन: मृषावादिन: अशुचय: पापजीविन:, यावज्जीवं तेषां तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

28. बहुश्रुत, बहुआगम बहुत आचार्य-उपाध्याय, बहुत बार बहुत आगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करते हैं, अशुचि और पापजीवी होते हैं। यावज्जीवन उन्हें उन कारणों से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

29. बहवे भिक्खुणो बहवे गणावच्छेइया बहवे आयरिय-उवज्झाया बहुस्सुया बब्भागमा बहुसो बहुआगाढागाढेसु कारणेसु माई मुसावाई असुई पावजीवी, जावज्जीवाए तेसिं तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।। —त्ति बेमि।।

बहव: भिक्षव: बहव: गणावच्छेदिका: बहव: आचार्योपाध्याया: बहुश्रुता: बह्वागमा: बहुश: बहुआगाढागाढेषु कारणेषु मायिन: मृषावादिन: अशुचय: पापजीविन:, यावज्जीवं तेषां तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावद् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। इति ब्रवीमि।।

29. बहुश्रुत, बहुआगम बहुत भिक्षु, बहुत गणावच्छेदक, बहुत आचार्य-उपाध्याय, बहुत बार बहुत अगाढ़ागाढ़ कारणों में माया और मृषावाद का प्रयोग करते हैं, अशुचि और पापजीवी होते हैं। यावज्जीवन उन्हें उन कारणों से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।२६ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 23-29

26.

पूर्ववर्ती (18-22) सूत्रों में भिक्षु, आचार्य यावत् गणावच्छेदक आदि पदों की इत्वर तथा यावत्कथिक-यावज्जीवन अपात्रता का कथन किया गया है। प्रस्तुत आलापक में भिक्षु, आचार्य यावत् गणावच्छेदक आदि पदों की यावज्जीवन अपात्रता का निर्देश है।

भाष्य में यावज्जीवन भिक्षु, आचार्य यावत् गणावच्छेदक पद नहीं देने के कारणों पर विमर्श किया गया है।

जो बहुत बार माया करता है, मृषावाद का प्रयोग करता है। बहुत बार अशुचि व्यवहार करता है। आहार आदि के विषय में अकल्प्य को कल्प्य व कल्प्य को अकल्प्य करता है, उसे इन कारणों से यावज्जीवन भिक्षु, आचार्य यावत् गणावच्छेदक पद नहीं देना चाहिए।2 क्योंकि माया आदि अकार्य करने से अन्य अनेक दोषों की संभावना रहती हैं। इसलिए सूत्रकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है—बार-बार माया आदि का प्रयोग करने वाले को यदि वह बहुश्रुत और बहुतआगमज्ञ हो तो भी उसे उपर्युक्त पद नहीं देना चाहिए।

इसी आलापक के प्रथम तीन (23-25) सूत्रों में बहुश्रुत आदि शब्दों में एकवचन का तथा अग्रिम चार (26-29) सूत्रों में बहुवचन का प्रयोग किया गया है। प्रश्‍न है ऐसा क्यों? अर्थात् एकवचन से कहे गए सूत्रों का बहुवचन से ग्रहण क्यों?

भाष्यकार ने इसका समाधान इस प्रकार दिया है—लोक में अनेक व्यक्तियों के द्वारा अकृत्य का सेवन करने पर यह न्याय प्रचलित है कि अनेक लोगों के द्वारा आसेवित अकृत्य, अकृत्य नहीं रहता इसलिए भाष्य में निर्देश है—'शत लोग अवध्य होते हैं व सहस्र लोग अदण्ड्य होते हैं किन्तु लोकोत्तर में ऐसा न हो अर्थात् बहुत व्यक्ति भी यदि अकृत्य का आचरण करें तब भी वह अकृत्य, अकृत्य ही रहता है।

इसी तथ्य की सूचना देने के लिए पश्‍चात्वर्ती चार सूत्र बहुवचन में प्रकृत हैं।

शब्द विमर्श

बहुआगाढागाढेसु— बहुत आगाढ़ागाढ़ करण—आगाढ़ागाढ़ का अर्थ है—अत्यन्त अथवा प्रगाढ़। कोई ऐसा विवादास्पद प्रश्‍न (व्यवहार) उत्पन्न हो जाए जिसके विषय में कुल, गण अथवा संघ का समवाय करके उसका निर्णय अथवा समाधान किया जाए। प्रस्तुत प्रसंग में उसे बहुआगाढ़ागाढ़ कारण माना गया है।

माई— मायी—आहार आदि के विषय में छिद्रान्वेषी बुद्धिवाला। असत्य में अथवा असंयम में रुचि रखने वाला।

मुसावाई— मृषावादी—अशुचि अर्थात् आहार आदि के विषय में व्यवहार का लोप करने वाला और निषिद्ध आचरणों के द्वारा जीविका चलाने वाला।

असुई— अशुचि—अत्यन्त आसक्ति के कारण राग-द्वेष के वशीभूत कल्प्य को अकल्प्य करने वालाकककक्र अथवा प्राणातिपात आदि हिंसक प्रवृत्ति करने वाला भावत: अशुचि है।

पापजीवी— पापजीवी—कौंटल आदि शास्त्रोपजीवी, पापश्रुत से जीविका चलाने वाला।

♦

चौथा उद्देशक

04

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• आचार्य आदि के साथ विहरण व प्रवास करने वाले भिक्षुओं की संख्या का कथन।

• आचार्य-उपाध्याय की परस्परनिश्रा।

• आचार्य-उपाध्याय का देहावसान होने के बाद अन्य की उपसंपदनविधि।

• चरिकायोग।

• शैक्ष-रात्‍निक सम्बन्ध और रात्‍निकनिश्रा विहरण पद।

प्रस्तुत उद्देशक के प्रथम आठ (1-8) सूत्रों में आचार्य-उपाध्याय और गणावच्छेदक के सहवर्ती भिक्षुओं की संख्या का निर्देश है। भाष्य में गणावच्छेदक के साथ आचार्य की अपेक्षा अधिक भिक्षु रहने के हेतुओं पर भी विमर्श किया गया है।

आचार्य-उपाध्याय की परस्परनिश्रा का उल्लेख करने के बाद सूत्रकार ने आचार्य आदि के देहावसान होने के बाद उनके स्थान पर दूसरे आचार्य की उपसंपदनविधि का विधान किया है।

सूत्रत्रय (9-11) उपस्थापना से सम्बन्धित है। प्रथम व अंतिम तीर्थंकर के शासनकाल में सामायिकचारित्र के बाद छेदोपस्थापनीयचारित्र दिया जाता है। उसकी जघन्य काल-मर्यादा सात अहोरात्र है। सूत्रकार ने काल-मर्यादा के उल्लंघन के मुख्य तीन कारणों का उल्लेख किया है—

1. स्मृति।

2. विस्मृति।

3. उभयस्थिति।

स्मृति व विस्मृति के कारणों पर भाष्य तथा वृत्ति में सांगोपांग विवेचन किया गया है।

उपसंपदा-विधि पद में सूत्रकार ने एक महत्त्वपूर्ण तथ्य की ओर ध्यान आकृष्ट किया है। अन्य गण की उपसंपदा स्वीकार कर अध्ययन करने वाले भिक्षु के लिए रात्‍निक से भी अधिक महत्त्व बहुश्रुत का है।

सूत्रकार के अनुसार—'कस्स कप्पाए? जे तत्थ सव्वबहुसुए तं वएज्जा।' इससे यही तथ्य उजागर होता है।१

1. वव. 4/18

श्रमण सामाचारी में आज्ञा का बहुत महत्त्व है। ववहारो में बताया गया है कि भिक्षु आचार्य की आज्ञा के बिना स्वाध्यायभूमि में नहीं जा सकता। उपाश्रय के बाहर नहीं जा सकता और अभिनिचारिका में भी आज्ञा के बिना नहीं जा सकता। आज्ञा के बिना जाने से लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है तथा अनेक दोषों की संभावना हो सकती है।२ भाष्य व वृत्ति में अनेक उद्धरणों के माध्यम से विषय को स्पष्ट किया है। चरिकाप्रविष्ट व चरिकानिवृत्त विषय पर चर्चा करने के बाद चरिकायोग सम्पन्न कर पुन: गण में सम्मिलित होने की विधि का भी उल्लेख किया है।

2. व्यभा. गा. 2089-2091

चरिकानिवृत्त विषय पर चर्चा करने के बाद चरिकायोग सम्पन्न कर पुन: गण में सम्मिलित होने की विधि का भी उल्लेख किया है।

शैक्ष-रात्‍निक सम्बन्ध विधि पद में शैक्ष का रात्‍निक के प्रति व रात्‍निक का शैक्ष के प्रति क्या कर्त्तव्य होना चाहिए? इनका परस्पर व्यवहार कैसा होना चाहिए? किस परिस्थिति में शैक्ष व रात्‍निक एक दूसरे के शिष्यों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं इत्यादिक स्थितियों का बहुत ही मनोवैज्ञानिक ढंग से विवेचन किया गया है।१

1. व्यभा. गा. 2178-2189

अंतिम सूत्र सप्तक में यथारात्‍निक की निश्रा में विहरण करने का निर्देश दिया गया है। ऐसा करने से विनय प्रवर्धमान होता है। ज्ञानादिक त्रिक की वृद्धि होती है और जिनशासन की प्रभावना होती है। कौन किसके पास आलोचना करें, आलोचना की विधि का अतिक्रमण करने पर तदनुरूप प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।२

2. वही, गा. 2191-2195

चउत्थो उद्देसो : चौथा उद्देशक

मूल

उउबद्धकाले आयरिय-उवज्झायादीणं विहारविधि-पदं

1. नो कप्पइ आयरिय-उवज्झायस्स एगाणियस्स हेमंतगिम्हासु चारए।।

संस्कृत छाया

ॠतुबद्धकाले आचार्योपाध्यायादीनां विहारविधि-पदम्

नो कल्पते आचार्योपाध्यायस्य एकाकिन: हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

हिन्दी अनुवाद

ॠतुबद्धकाल में आचार्य-उपाध्याय आदि की विहारविधि का पद

1. आचार्य-उपाध्याय को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु (शेषकाल के आठ मास) में अकेले को विहरण करना नहीं कल्पता।

2. कप्पइ आयरिय-उवज्झायस्स अप्पबिइयस्स हेमंतगिम्हासु चारए।।

कल्पते आचार्योपाध्यायस्य आत्मद्वितीयस्य हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

2. आचार्य-उपाध्याय को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मद्वितीय—एक भिक्षु के साथ विहरण करना कल्पता है।

3. नो कप्पइ गणावच्छेइयस्स अप्पबिइयस्स हेमंतगिम्हासु चारए।।

नो कल्पते गणावच्छेदिकस्य आत्मद्वितीयस्य हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

3. गणावच्छेदक को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मद्वितीय—एक भिक्षु के साथ विहरण करना नहीं कल्पता।

4. कप्पइ गणावच्छेइयस्स अप्पतइयस्स हेमंतगिम्हासु चारए।।

कल्पते गणावच्छेदिकस्य आत्मतृतीयस्य हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

4. गणावच्छेदक को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मतृतीय—दो भिक्षुओं के साथ विहरण करना कल्पता है।

वासावासे आयरिय-उवज्झायादीणं विहारविधि-पदं

5. नो कप्पइ आयरिय-उवज्झायस्स अप्पबिइयस्स वासावासं वत्थए।।

वर्षावासे आचार्योपाध्यायादीनां विहारविधि-पदम्

नो कल्पते आचार्योपाध्यायस्य आत्मद्वितीयस्य वर्षावासं वस्तुम्।

वर्षावास में आचार्य-उपाध्याय आदि की विहारविधि का पद

5. आचार्य-उपाध्याय को वर्षावास में आत्मद्वितीय—एक भिक्षु के साथ रहना नहीं कल्पता।

6. कप्पइ आयरिय-उवज्झायस्स अप्पतइयस्स वासावासं वत्थए।।

कल्पते आचार्योपाध्यायस्य आत्मतृतीयस्य वर्षावासं वस्तुम्।

6. आचार्य-उपाध्याय को वर्षावास में आत्मतृतीय—दो भिक्षुओं के साथ रहना कल्पता है।

7. नो कप्पइ गणावच्छेइयस्स अप्पतइयस्स वासावासं वत्थए।।

नो कल्पते गणावच्छेदिकस्य आत्मतृतीयस्य वर्षावासं वस्तुम्।

7. गणावच्छेदक को वर्षावास में आत्मतृतीय—दो भिक्षुओं के साथ रहना नहीं कल्पता।

8. कप्पइ गणावच्छेइयस्स अप्पचउत्थस्स वासावासं वत्थए।।

कल्पते गणावच्छेदिकस्य आत्मचतुर्थस्य वर्षावासं वस्तुम्।

8. गणावच्छेदक को वर्षावास में आत्मचतुर्थ—तीन भिक्षुओं को साथ रहना कल्पता है।१

सूत्र 1-8

1.

ॠतु के विषय में अनेक अवधारणाएं प्रचलित हैं। प्रस्तुत प्रकरण में एक वर्ष में तीन ॠतुओं वाली अवधारणा का वर्णन किया गया है, जो इस प्रकार है।

1. हेमन्त-ॠतु—मृगसर, पोष, माघ, फाल्गुन।

2. ग्रीष्म-ॠतु—चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़।

3. वर्षा-ऋतु—श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन, कार्तिक।

प्रस्तुत सूत्र में वर्षावास ॠतु के अतिरिक्त दो ॠतुओं को ॠतुबद्धकाल कहा गया है। ॠतुबद्धकाल में भिक्षुओं का जघन्य परिमाण पांच व वर्षावास का जघन्य परिमाण सात माना गया है। इस विधि के अनुसार ॠतुबद्धकाल में आचार्य-उपाध्याय के साथ एक भिक्षु तथा गणावच्छेदक के साथ दो भिक्षु तथा वर्षावास में आचार्य-उपाध्याय के साथ दो भिक्षु व गणावच्छेदक के साथ तीन भिक्षुओं के विहार की अनुज्ञा दी गई है।

भाष्यकार के अनुसार ये विधान कारणिक हैं। विशाल गच्छ के साथ रहते हुए आचार्य-उपाध्याय एवं गणावच्छेदक के सूत्रार्थ में अनेक प्रकार के व्याघात संभव हैं। जहां गच्छ में अगीतार्थ व अपरिणामक भिक्षुओं की बहुलता हो, वहां छेद सूत्रों का परावर्तन एवं पूर्वज्ञान की अव्यवच्छित्ति दुष्कर हो जाती है। ऐसी स्थिति में दृढ़संहनन एवं धृतियुक्त, कृतकरण (परिपक्‍व) आचार्य-उपाध्याय एक भिक्षु के साथ व गणावच्छेदक दो भिक्षुओं के साथ हेमन्त व ग्रीष्म ॠतु (ॠतुबद्ध काल) में विहरण कर सकते हैं। वर्षावास में वसति नियमत: अशून्य होती है। आचार्य-उपाध्याय को वर्षावास में स्वयं सहित तीन भिक्षुओं के साथ रहना कल्पता है। दो रहने पर चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। आज्ञा-भंग का दोष होता है। भाष्य में संस्तारक उपकरण, ग्लान व शल्यमरण आदि अनेक दोषों पर प्रकाश डाला गया है।

भाष्य में वर्षावास का क्षेत्र कैसा होना चाहिए—इस पर भी विचार किया गया है। जघन्य वर्षाक्षेत्र वह है जहां महती विचारभूमि और विहारभूमि हो। जहां भिक्षावृत्ति व वसति की प्राप्ति सुलभ हो। उत्कृष्ट वर्षाक्षेत्र वह है जो निम्‍नलिखित तेरह विशेषताओं से युक्त हों।

1. जहां कीचड़ अधिक न हो।

2. जहां समूर्च्छिम प्राणियों की अधिक उत्पत्ति न हो।

3. जहां स्थंडिल-भूमियां अनेक हों।

4. जहां रहने के लिए अनेक वसतियां हों।

5. जहां दूध की प्राप्ति सुलभ हो।

6. जहां के कुल जनाकुल हों।

7. जहां वैद्य की उपलब्धि हो।

8. जहां औषध की प्राप्ति हो।

9. जहां धान्यों की प्रचुर उत्पत्ति हो।

10. जहां का राजा अनुकूल हो।

11. जहां पाषण्डों की अल्पता हो।

12. जहां भिक्षा की सुलभता हो।

13. जहां स्वाध्याय का प्रचुर अवकाश हो।

इन गुणों से रहित स्थान पर वर्षावास करने पर प्रत्येक पद के लिए चार-चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

प्रस्तुत आलापक में (1-8) आचार्य-उपाध्याय और गणावच्छेदक के ॠतुबद्धकाल और वर्षावास में सहवर्ती भिक्षुओं की संख्या बतलाई गई हैं।

सूत्रकार के अनुसार ॠतुबद्ध काल में आचार्य-उपाध्याय के साथ एक भिक्षु व गणावच्छेदक के साथ दो भिक्षुओं का रहना आवश्यक है। वर्षावास में आचार्य-उपाध्याय के साथ दो भिक्षुओं व गणावच्छेदक के साथ तीन भिक्षुओं के रहने का विधान है।

प्रस्तुत संदर्भ में प्रश्‍न उपस्थित होता है कि आचार्य-उपाध्याय की अपेक्षा गणावच्छेदक के साथ एक भिक्षु अधिक रहने का विधान क्यों? भाष्य में इसका स्पष्टीकरण करने के लिए गणावच्छेदक (गीतार्थ) के स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए कहा है—

1. जो भिक्षु संघ कार्य के लिए सदा तत्पर रहता है।

2. कार्य को शीघ्र संपादित करने के लिए सदा जागरूक रहता है।

3. क्षेत्र की प्रत्युप्रेक्षा करता है।

4. उपधि की मार्गणा करता है।

उसे गीतार्थ कहते है। वृत्तिकार के अनुसार इन विशेषताओं से युक्त गीतार्थ ही गणावच्छेदक हो सकता है।

आचार्य के नेतृत्व में यह कार्यवाहक पद है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होने से संघीय सभी कार्यों का कुशलता से व्यवस्थापन हो सके, इसलिए ऐसा करना आवश्यक है। अधिक भिक्षु साथ में होने से कार्य करने में सुविधा हो जाती है। इसीलिए सूत्रकार ने गणावच्छेदक के साथ आचार्य-उपाध्याय की अपेक्षा एक भिक्षु के अधिक रहने का विधान किया है। ऐसी संभावना की जा सकती है।

शब्द विमर्श

वासावासं—चातुर्मास।

वासावासं—चातुर्मास। चारए—ग्रामानुग्राम विहरण करना।

आयरिय-उवज्झायादीणं अण्णमण्ण-निस्साए विहारविधि-पदं

9. से गामंसि वा नगरंसि वा निगमंसि वा रायहाणीए वा खेडंसि वा कब्बडंसि वा मडंबंसि वा पट्टणंसि वा दोणमुहंसि वा आसमंसि वा संवाहंसि वा सन्निवेसंसि वा बहूणं आयरिय-उवज्झायाणं अप्प-बियाणं बहूणं गणावच्छेइयाणं अप्पतइयाणं कप्पइ हेमंतगिम्हासु चारए अण्णमण्णनिस्साए।।

आचार्योपाध्यायादीनां अन्योन्यनिश्रया विहारविधि-पदम्

अथ ग्रामे वा नगरे वा निगमे वा राजधान्यां वा खेटे वा कर्बटे वा मडम्बे वा पत्तने वा द्रोणमुखे वा आश्रमे वा संबाधे वा सन्निवेशे वा बहूनां आचार्योपाध्यायानाम् आत्मद्वितीयानां बहूनां गणावच्छेदिकानाम् आत्मतृतीयानां कल्पते हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम् अन्योन्यनिश्रया।

आचार्य-उपाध्याय आदि की परस्परनिश्रा विहारविधि का पद

9. ग्राम, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, मडम्ब, पत्तन, द्रोणमुख, आश्रम, संबाध अथवा सन्निवेश में बहुत से आचार्यों-उपाध्यायों को आत्मद्वितीय—एक भिक्षु के साथ, बहुत से गणावच्छेदकों को आत्मतृतीय—दो भिक्षुओं के साथ हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में परस्परनिश्रा में विहरण करना कल्पता है।

10. से गामंसि वा नगरंसि वा निगमंसि वा रायहाणीए वा खेडंसि वा कब्बडंसि वा मडंबंसि वा पट्टणंसि वा दोणमुहंसि वा आसमंसि वा संवाहंसि वा सन्निवेसंसि वा बहूणं आयरिय-उवज्झायाणं अप्प-तइयाणं बहूणं गणावच्छेइयाणं अप्पचउत्थाणं कप्पइ वासावासं वत्थए अण्णमण्णनिस्साए।।

अथ ग्रामे वा नगरे वा निगमे वा राजधान्यां वा खेटे वा कर्बटे वा मडम्बे वा पत्तने वा द्रोणमुखे वा आश्रमे वा संबाधे वा सन्निवेशे वा बहूनां आचार्योपाध्यायानाम् आत्मतृतीयानां बहूनां गणावच्छेदिकानाम् आत्मतुर्याणाम् कल्पते वर्षावासं वस्तुम् अन्योन्यनिश्रया।

10. ग्राम, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, मडम्ब, पत्तन, द्रोणमुख, आश्रम, संबाध अथवा सन्निवेश में बहुत से आचार्यों—उपाध्यायों को आत्मतृतीय—दो भिक्षुओं के साथ, बहुत से गणावच्छेदकों को आत्मचतुर्थ—तीन भिक्षुओं के साथ वर्षावास में परस्परनिश्रा में विहरण करना कल्पता है।२

सूत्र 9,10

2.

प्रस्तुत सूत्र द्वयी में ॠतुबद्धकाल और वर्षावास में बहुत से आचार्य-उपाध्याय एवं बहुत से गणावच्छेदकों के परस्परनिश्रा में विहार (सहवास) करने की विधि का प्रज्ञापन हुआ है।

1. समाप्तकल्प अर्थात् परिपूर्ण सहाय।

2. असमाप्तकल्प अर्थात् अपरिपूर्ण सहाय।

ॠतुबद्धकाल में जघन्यत: पांच मुनियों का व वर्षावास में जघन्यत सात मुनियों का एकत्रविहार (सहवास) समाप्तकल्प माना जाता था। इससे कम मुनियों का एकत्रविहार असमाप्तकल्प कहलाता था।

जब दो या दो से अधिक समाप्तकल्प वाले गच्छ एक क्षेत्र में विहरण करते हैं, तब उनका उस क्षेत्र पर साधारण स्वामित्व होता हैं। अर्थात् उन सब गच्छों का उस क्षेत्र पर समान अधिकार होता है। यदि उनमें से कोई गच्छ असमाप्तकल्प हो अथवा कोई गच्छ सूत्रार्थ की दृष्टि से दूसरे किसी समाप्तकल्प वाले गच्छ की उपसम्पदा को स्वीकार करे उस स्थिति में असमाप्तकल्प वाले और उपसम्पन्न होने वाले गच्छ का उस क्षेत्र पर अधिकार नहीं रहता।

यदि समाप्तकल्प वाले पांच भिक्षु वसति संकरी होने से दो स्थानों में स्थित हैं। एक स्थान पर दो व एक स्थान पर तीन। उनकी परस्परनिश्रा होने से क्षेत्र पर उनका स्वामित्व होता है। किंतु असमाप्तकल्प वालों की संख्या अधिक (एक स्थान पर चार भिक्षु) होने पर भी परस्परनिश्रा नहीं होने से क्षेत्र पर उनका स्वामित्व नहीं होता।

एकाकीविहार तथा असमाप्तकल्पविहार में अनेक दोष होते हैं, अत: स्थविरों (आचार्यों) ने प्रस्तुत संदर्भ में यह मर्यादा स्थापित की है। ताकि कोई मुनि एकाकी और असमाप्तकल्पिक के रूप में विहार न करे।

आयरियादीणं देहावसाणे अण्णस्स उवसंपज्जणाविधि-पदं

11. गामाणुगामं दूइज्जमाणो भिक्खू य जं पुरओ कट्टु विहरइ से य आहच्च वीसंभेज्जा, अत्थियाइं त्थ अण्णे केइ उवसंपज्जणारिहे, से उवसंपज्जियव्वे। नत्थियाइं त्थ अण्णे केइ उवसंपज्जणारिहे, अप्पणो य से कप्पाए असमत्ते एवं से कप्पइ एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णे साहम्मिया विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पइ तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पइ से तत्थ कारण-वत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परो वएज्जा—वसाहि अज्जो! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

आचार्यादीनां देहावसाने अन्यस्य उपसम्पदनविधि-पदम्

ग्रामानुग्रामं दूयमान: भिक्षु: च यं पुरत: कृत्वा विहरति, स च 'आहच्च' 'वीसंभेज्जा' , अस्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् उपसम्पदनार्ह:, स उपसम्पत्तव्य:। नास्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् उपसम्पदनार्ह:, आत्मन: च तस्य कल्पाके असमाप्ते एवं तस्य कल्पते एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्ये साधर्मिका: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्य कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्य तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते पर: वदेत्—वस आर्य! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्य कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्, नो तस्य कल्पते परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वस्तुम्। य: तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

आचार्य आदि का देहावसान होने पर अन्य की उपसम्पदनविधि का पद

11. ग्रामानुग्राम विहरण करता हुआ भिक्षु जिसे अग्रणी मानकर विहरण कर रहा है और कदाचित् वह (आचार्य-उपाध्याय) कालधर्म को प्राप्त हो जाए, वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह३ (उपसम्पदा अथवा निश्रा के अर्ह) हो, उसकी उपसम्पदा स्वीकार करनी चाहिए। वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह न हो और स्वयं वह असमाप्त कल्पाक हो (उसने आचार-प्रकल्प का अध्ययन पूर्ण न किया हो) इस प्रकार उसे एकरात्रिकी प्रतिमा (एक रात रहने का अभिग्रह) के अनुसार जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक विहरण करते हैं उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्य! एक रात अथवा दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

सूत्र 11

3. उपसम्पदनार्ह (उवसंपज्जणारिहे)

जो आचार्य संग्रह उपग्रह में कुशल होता है, द्रव्य आदि की दृष्टि से वस्त्र, पात्र, औषध, भेषज आदि का संग्रह करता है, संघ पर किसी भी प्रकार की आपत्ति आने पर सम्यक् प्रकार से संघ की सुरक्षा का दायित्व वहन करता है, प्रतिपक्षी व्यक्तियों का निग्रह करता है।

भावत: ज्ञान, दर्शन और चारित्र से शिष्यों को योग्य बनाता है। अनेक व्यक्तियों को उपसम्पन्न करता है, अशिव, मारि आदि स्थितियों में शिष्यों का निर्वाह करता है। सतत उद्यमशील होता है, ग्रहण शिक्षा व आसवेन शिक्षा में कुशल होता है, ऐसा आचार्य रक्षिता, रोहिणी की तरह उपसम्पदनार्ह होता है। ऐसे आचार्य के पास उसम्पदा ग्रहण करनी चाहिए।

शब्द विमर्श

कप्पाएअसमत्ते—असमाप्तकल्पाक, वह भिक्षु जिसने आचारप्रकल्प का अध्ययन पूर्ण नहीं किया है।

12. वासावासं पज्जोसविओ भिक्खू जं पुरओ कट्टु विहरइ, से य आहच्च वीसंभेज्जा, अत्थियाइं त्थ अण्णे केइ उवसंपज्जणारिहे, से उवसंपज्जियव्वे। नत्थियाइं त्थ अण्णे केइ उवसंपज्जणारिहे, अप्पणो य से कप्पाए असमत्ते एवं से कप्पइ एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णे साहम्मिया विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पइ तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पइ से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परो वएज्जा—वसाहि अज्जो! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

वर्षावासे पर्युषित: भिक्षु: यं पुरत: कृत्वा विहरति, स च 'आहच्च' 'वीसंभेज्जा' , अस्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् उपसम्पदनार्ह:, स उपसम्पत्तव्य:। नास्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् उपसम्पदनार्ह:, आत्मन: च तस्य कल्पाके असमाप्ते एवं तस्य कल्पते एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्ये साधर्मिका: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्य कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्य तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते पर: वदेत्—वस आर्य! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्य कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्, नो तस्य कल्पते परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वस्तुम्। य: तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

12. वर्षावास में पर्युसित भिक्षु जिसे अग्रणी मानकर विहरण कर रहा है और कदाचित् वह काल धर्म को प्राप्त हो जाए, वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह हो, उसकी उपसम्पदा स्वीकार करनी चाहिए। वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह न हो और स्वयं वह असमाप्त कल्पाक हो। (उसने आचारप्रकल्प का अध्ययन पूर्ण न किया हो।) इस प्रकार उसे एक रात्रिकी प्रतिमा के अनुसार जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक विहरण करते हैं, उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्य! एक रात अथवा दो रात रहो।

इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

अरिहस्स आयरिय-उवज्झायत्त-पदं

13. आयरिय-उवज्झाए गिलायमाणे अण्णयरं वएज्जा—अज्जो! ममंसि णं कालगयंसि समाणंसि अयं समुक्कसियव्वे। से य समुक्कसणारिहे समुक्कसियव्वे, से य नो समुक्कसणारिहे नो समुक्कसियव्वे। अत्थियाइं त्थ अण्णे केइ समुक्कसणारिहे से समुक्क-सियव्वे, नत्थियाइं त्थ अण्णे केइ समुक्कसणारिहे से चेव समुक्कसियव्वे। तंसि च णं समुक्किट्ठंसि परो वएज्जा—दुस्समुक्किट्ठं ते अज्जो! निक्खिवाहि। तस्स णं निक्खिव-माणस्स नत्थि केइ छेए वा परिहारे वा। जे तं साहम्मिया अहाकप्पेणं नो उट्ठाए विहरंति सव्वेसिं तेसिं तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा।।

अर्हस्य आचार्योपाध्यायत्व-पदम्

आचार्योपाध्याय: ग्लायन् अन्यतरं वदेत्—आर्य! मयि कालगते सति अयं समुत्कर्षयितव्य:। स च समुत्कर्षणार्ह: समुत्कर्षयितव्य:, स च नो समुत्कर्षणार्ह: नो समुत्कर्षयितव्य:। अस्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् समुत्कर्षणार्ह: स: समुत्कर्षयितव्य:, नास्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् समुत्कर्षणार्ह: स एव समुत्कर्षयितव्य:। तस्मिन् च समुत्कर्षिते पर: वदेत्—दुस्समुत्कर्षितं तव आर्य! निक्षिप। तस्य निक्षिपत: नास्ति कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। ये तं साधर्मिका: यथाकल्पेन नो उत्थाय विहरन्ति सर्वेषां तेषां तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा।

अर्ह को आचार्य-उपाध्याय का पद

13. ग्लान होने पर आचार्य-उपाध्याय अन्य से कहे—आर्य! मेरे कालधर्म को प्राप्त होने पर इसका समुत्कर्ष करना चाहिए। (आचार्य पद पर स्थापित करना चाहिए) यदि वह समुत्कर्षनार्ह हो तो समुत्कर्ष करना चाहिए, (आचार्य द्वारा निर्दिष्ट भिक्षु को आचार्य पद पर स्थापित करना चाहिए) यदि वह समुत्कर्षनार्ह न हो तो समुत्कर्ष नहीं करना चाहिए। (उसे आचार्य पद पर स्थापित नहीं करना चाहिए।)

वहां अन्य कोई (भिक्षु) समुत्कर्षनार्ह हो तो उसका समुत्कर्ष करना चाहिए, वहां अन्य कोई (भिक्षु) समुत्कर्षनार्ह न हो तो उसका (आचार्य द्वारा निर्दिष्ट भिक्षु) ही समुत्कर्ष करना चाहिए।

उसका समुत्कर्ष करने पर दूसरा कहे—आर्य! तुम्हारा समुत्कर्ष उचित नहीं है, निक्षेप कर दो। (पद छोड़ दो) यदि वह निक्षेप कर दे तो (उसको) कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता।

जो साधर्मिक कल्प के अनुसार उसका अभ्युत्थान पूर्वक विहरण नहीं करते (आवश्यक आदि में यथोचित विनय नहीं करते) उन सबको तत्प्रत्ययिक—उस कारण से छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

14. आयरिय-उवज्झाए ओहायमाणे अण्णयरं वएज्जा—अज्जो! ममंसि णं ओहावियंसि समाणंसि अयं समुक्कसियव्वे। से य समुक्कसणारिहे समुक्कसियव्वे, से य नो समुक्कसणारिहे नो समुक्कसियव्वे। अत्थियाइं त्थ अण्णे केइ समुक्कसणारिहे से समुक्कसियव्वे, नत्थियाइं त्थ अण्णे केइ समुक्कसणारिहे से चेव समुक्कसियव्वे। तंसि च णं समुक्किट्ठंसि परो वएज्जा—दुस्समुक्किट्ठं ते अज्जो! निक्खिवाहि। तस्स णं निक्खिवमाणस्स नत्थि केई छेए वा परिहारे वा। जे तं साहम्मिया अहाकप्पेणं नो उट्ठाए विहरंति सव्वेसिं तेसिं तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा।।

आचार्योपाध्याय: अवधावन् अन्यतरं वदेत्—आर्य! मयि अवधाविते सति अयं समुत्कर्षयितव्य:। स च समुत्कर्षणार्ह: समुत्कर्षयितव्य:, स: च नो समुत्कर्षणार्ह: नो समुत्कर्षयितव्य:। अस्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् समुत्कर्षणार्ह: स: समुत्कर्षयितव्य:, नास्ति 'आइं' अत्र अन्य: कश्‍चिद् समुत्कर्षणार्ह: स एव समुत्कर्षयितव्य:। तस्मिन् च समुत्कर्षिते पर: वदेत्-दुस्समुत्कर्षितं तव आर्य! निक्षिप। तस्य निक्षिपत: नास्ति कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। ये तं साधर्मिका: यथाकल्पेन नो उत्थाय विहरन्ति सर्वेषां तेषां तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा।

14. अवधान करने पर आचार्य-उपाध्याय अन्य से कहे—आर्य! मेरे द्वारा अवधावन को प्राप्त होने पर इसका समुत्कर्ष करना चाहिए। यदि वह समुत्कर्षनार्ह हो तो समुत्कर्ष करना चाहिए, यदि वह समुत्कर्ष नार्ह न हो तो समुत्कर्ष नहीं करना चाहिए। वहां अन्य कोई (भिक्षु) समुत्कर्षनार्ह हो तो उसका समुत्कर्ष करना चाहिए, वहां अन्य कोई (भिक्षु) समुत्कर्षनार्ह न हो तो उसका ही समुत्कर्ष करना चाहिए।

उसका समुत्कर्ष करने पर दूसरा कहे—आर्य! तुम्हारा समुत्कर्ष उचित नहीं है, निक्षेप कर दो। (पद छोड़ दो) यदि वह निक्षेप कर दे तो (उसको) कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता। जो साधर्मिक कल्प के अनुसार उसका अभ्युत्थान पूर्वक विहरण नहीं करते—उन सबको तत्प्रत्ययिक—उस कारण से छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।४

सूत्र 13,14

4.

प्रस्तुत सूत्र द्वयी में आचार्य-उपाध्याय के कालधर्म को प्राप्त होने पर अथवा अवधावन के पश्‍चात् होने वाली विधि का निर्देश है। प्रस्तुत सूत्रों को तीन अनुच्छेद में विभक्त किया जा सकता हैं।

प्रथम अनुच्छेद के अनुसार आचार्य द्वारा निर्दिष्ट भिक्षु आचार्य पद की स्थापना के योग्य हो तो उसे आचार्य पद पर स्थापित करना उपाध्याय, गणावच्छेदक, प्रवर्तक आदि का कर्तव्य है। यदि वह आचार्य पद पर स्थापित करने के योग्य नहीं हो। अन्य कोई भिक्षु आचार्य पद पर स्थापित करने के योग्य हो, उस स्थिति में उसे (योग्य भिक्षु को) आचार्य पद पर स्थापित कर देना चाहिए।

प्रश्‍न उपस्थित होता है जिस भिक्षु के लिए आचार्य ने आचार्य पद के लिए निर्देश दिया था। उसके विषय में यह कैसे हो सकता है—'यदि वह आचार्य पद के योग्य हो तो उसे आचार्य पद पर स्थापित किया जाए। योग्य न हो तो आचार्य पद पर स्थापित न किया जाए।'

भाष्यकार ने इसका स्पष्टीकरण इस प्रकार किया है—जिसके लिए आचार्य ने निर्देश दिया था। उस समय वह योग्य था। आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने के बाद वह आचार्य पद के अयोग्य हो गया। यदि स्थविर उसे आचार्य पद पर स्थापित करे तो यहां एक विसंवाद उपस्थित हो सकता है कि स्थविर समीक्षापूर्वक कार्य करने वाले नहीं हैं। इस विसंवाद को दूर करने के लिए यह विधान किया गया है कि यदि आचार्य द्वारा निर्दिष्ट भिक्षु वर्तमान में योग्य न हो तो स्थविरों का यह दायित्व है कि उसे आचार्य पद पर स्थापित न करें।

दूसरे अनुच्छेद का तात्पर्य है—आचार्य समाधिमरण की अवस्था में हैं, उन्होंने देखा—मेरा कोई भी शिष्य अभी आचार्य पद के लिए उपयुक्त नहीं है। जो प्रतीच्छक शिष्य है, वह गणधारण करने के लिए उपयुक्त है। इस चिन्तन के साथ उस प्रतीच्छक शिष्य को आचार्य के पद पर स्थापित करते हैं और उसे निर्देश देते हैं जब तक मेरा शिष्य आचार्य पद के योग्य न हो तब तक तुम गणधारण करो और उसके (मेरे शिष्य के) योग्य हो जाने पर तुम आचार्य पद को छोड़ देना।

इस अनुच्छेद का दूसरा विकल्प यह है कि प्रतीच्छक आचार्य ने अनेक शिष्यों का निर्माण किया। उनमें जो शिष्य गच्छ के भिक्षुओं को प्रीतिकर हो, उसे स्थापित करना चाहिए। जो गच्छ के लिए अप्रीतिकर हो उसे पहले स्थापित कर दिया उसके लिए गच्छ के भिक्षु कहते हैं 'यह अच्छा नहीं हुआ' उस स्थिति में पूर्व स्थापित आचार्य को अपने पद का परित्याग कर देना चाहिए। परित्याग नहीं करने से उसे छेद अथवा परिहार प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। जो उसकी अनुशासना स्वीकार करते हैं, वे भी प्रायश्‍चित्त के भागी होते हैं।

तीसरे अनुच्छेदक के अनुसार गच्छवर्ती साधार्मिक भिक्षु अथवा प्रतीच्छक जो पूर्व स्थापित है, उन्हें आचार्य-उपाध्याय के रूप में पहले स्थापित किया था। उनके प्रति जो आवश्यक करते समय विनय का प्रयोग नहीं करते। उनसे सूत्रार्थ ग्रहण नहीं करते।

मर्यादा के अनुसार व्यवहार नहीं करते हैं। उनकी आज्ञा का पालन नहीं करते हैं, उन सबको छेद अथवा परिहार प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता हैं।

भाष्य में बताया गया है कि आचार्य के कालधर्म को प्राप्त होने पर गणधर पद योग्य शिष्य यदि अभ्युद्यतविहार (जिनकल्प-साधना) अथवा अभ्युद्यतमरण स्वीकार करने की इच्छा करे उस स्थिति में उसका कर्त्तव्य है कि वह पहले आचार्य पद के योग्य शिष्य का निर्माण करे, निर्माण करने के बाद वह अभ्युद्यतविहार कर सकता है। शिष्य का निर्माण करने के बाद यदि उसका मन बदल जाए और वह यह चिन्तन करे कि संघ का परिपालन करना भी महानिर्जरा का हेतु है। ऐसा सोचकर वह आचार्य पद को नहीं छोड़ता है। उस स्थिति में यदि गण के गीतार्थ भिक्षु उसे कहें—तुम पद का निक्षेप कर दो। वह कहता है—'मैं पद नहीं छोङूंगा। इस प्रकार कहने पर गच्छवासी गीतार्थ क्षुब्ध हो जाते हैं और वे कहते हैं तुम्हारा आचार्य पद दु:समुत्कृष्ट है, ऐसा कहने पर उन्हें चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता हैं। किंतु उस आचार्य को कोई प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता। आचार्य के प्रति विनय आदि व्यवहार की पालना न करने वालों को प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता हैं। यदि वह अन्य शिष्य का निर्माण किए बिना पद छोड़ता है तो प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

शब्द विमर्श

अण्णयरं—अन्य से।

प्रस्तुत संदर्भ में वृत्तिकार के अनुसार अन्यतर से तात्पर्य है उपाध्याय, प्रवर्तक, गणावच्छेदक और गीतार्थ भिक्षु। इनमें से आचार्य जिसको निर्देश दें उसका कर्त्तव्य है कि वह निर्दिष्ट भिक्षु को आचार्य पद पर स्थापित करें।

समुक्कसियव्वे—समुत्कर्ष करना चाहिए अर्थात् आचार्य द्वारा निर्दिष्ट भिक्षु को आचार्य पद पर स्थापित करना चाहिए।

परो—दूसरा।

वृत्तिकार ने इसका अर्थ गच्छ किया है।

अहाकप्पेणं....विहरंति—कल्प के अनुसार अभ्युत्थान पूर्वक विहरण नहीं करते। अर्थात् आवश्यक आदि में यथाविधि विनय का प्रयोग नहीं करते।

परिहार—सात रात का तप प्रायश्‍चित्त।

उवट्ठावणाविधि-पदं

15. आयरिय-उवज्झाए सरमाणे परं चउरायाओ पंचरायाओ कप्पागं भिक्खुं नो उवट्ठावेइ। अत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, नत्थि से केइ छेए वा परिहारे वा। नत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

उपस्थापना-विधि-पदम्

आचार्योपाध्याय: स्मरन् परं चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् कल्पाकं भिक्षुं नो उपस्थापयति। अस्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, नास्ति तस्य कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। नास्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

उपस्थापना-विधि-पद

15. आचार्य-उपाध्याय को स्मृति होने पर भी चार रात, पांच रात कल्पाक५ भिक्षु को उपस्थापित नहीं करते। (बड़ी दीक्षा नहीं देते) यदि उसका कोई माननीय कल्पाक हो, (पूज्यजन बड़ी दीक्षा लेने वाले हो) उसे कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता। यदि उसका कोई माननीय कल्पाक न हो, (पूज्यजन बड़ी दीक्षा लेने वाले न हो) उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

सूत्र 15

5. कल्पाक (कप्पागं)

कल्पाक का अर्थ है—उपस्थापना के योग्य नवदीक्षित साधु-साध्वी। उपस्थापना की योग्यता काल और श्रुत इन दोनों पर आधारित होती है। सामायिकचारित्र ग्रहण करने के बाद सात दिनों की सम्पन्नता अथवा चार मास की सम्पन्नता अथवा छह मास की सम्पन्नता काल की दृष्टि से योग्यता है। श्रुत की दृष्टि से दसवेआलियं के चार अध्ययनों (षड्जीवनिकाय पर्यंत) का ज्ञान और आवश्यक सूत्र कण्ठस्थ होना श्रुत की दृष्टि से अर्हता है।

माननीय कल्पाक से तात्पर्य है—किसी नवदीक्षित साधु अथवा साध्वी का संसारपक्षीय पिता, माता, भ्राता आदि जो अभी तक कल्पाक बना नहीं है किन्तु बनने वाला है हो सकता है, वह माननीय अभी तक साधु भी नहीं बना है। परन्तु निकटतम भविष्य में साधु बनने वाला है अथवा वह साधु बन गया है किन्तु अभी तक उसके कल्पाक होने में देरी है। उदाहरण के लिए मुनिश्री भीमराजजी-स्वामी व जयाचार्य को प्रस्तुत किया जा सकता है। श्रीमद् जयाचार्य (मुनि जीतमल) ने दीक्षा पहले ली थी (तेरापंथ के चतुर्थ आचार्य) और उनके संसारपक्षीय अग्रज मुनिश्री भी भीमराजजी स्वामी ने दीक्षा बाद में ली थी। मुनिश्री भीमराजजी को रत्‍नाधिक रखने के लिए मुनि जीतमलजी (श्रीमद् जयाचार्य) को उपस्थापना देरी से दी गई थी।

16. आयरिय-उवज्झाए असरमाणे परं चउरायाओ पंचरायाओ कप्पागं भिक्खुं नो उवट्ठावेइ। अत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, नत्थि से केइ छेए वा परिहारे वा। नत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

आचार्योपाध्याय: अस्मरन् परं चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् कल्पाकं भिक्षुं नो उपस्थापयति। अस्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, नास्ति तस्य कश्‍चिद् छेद: वा परिहार वा। नास्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

16. आचार्य-उपाध्याय को स्मृति न होने पर भी चार रात, पांच रात कल्पाक भिक्षु को उपस्थापित नहीं करते। यदि उसका कोई माननीय कल्पाक हो, उसे कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता। यदि उसका कोई माननीय कल्पाक न हो, उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता हो।

17. आयरिय-उवज्झाए सरमाणे वा असरमाणे वा परं दसरायकप्पाओ कप्पागं भिक्खुं नो उवट्ठावेइ। अत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, नत्थि से केइ छेए वा परिहारे वा। नत्थियाइं त्थ से केइ माणणिज्जे कप्पाए, संवच्छरं तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं उद्दिसित्तए।।

आचार्योपाध्याय: स्मरन् वा अस्मरन् वा परं दशरात्रकल्पात् कल्पाकं भिक्षुं नो उपस्थापयति। अस्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, नास्ति तस्य कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। नास्ति 'आइं' अत्र तस्य कश्‍चिद् माननीय: कल्पाक:, संवत्सरं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वम् उद्देष्टुम्।

17. आचार्य-उपाध्याय को स्मृति होने अथवा स्मृति न होने पर दस रात तक कल्पाक भिक्षु को उपस्थापित नहीं करते। यदि उसका कोई माननीय कल्पाक हो, उसे कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता। यदि उसका कोई माननीय कल्पाक न हो, उसे (आचार्य-उपाध्याय को) एक वर्ष तक आचार्य पद पर उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता।६

सूत्र 15-17

6.

प्रथम व अंतिम तीर्थंकर के शासनकाल में कल्पाक को सामायिकचारित्र के बाद छेदोपस्थापनीयचारित्र दिया जाता है। इसकी जघन्य काल मर्यादा सात दिन रात की है। सूत्रत्रयी में कल्पाक की उपस्थापना के संदर्भ में तीन निर्देश प्राप्त होते हैं।

1. स्मृति होने पर भी उपस्थापित नहीं करना।

2. विस्मृति के कारण उपस्थापित नहीं करना।

3. स्मृति होने पर अथवा विस्मृति के कारण उपस्थापित नहीं करना।

भाष्य व वृत्ति में इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा गया है। आचार्य को यह स्मरण है कि कल्पाक को उपस्थापित करना है किन्तु माननीय कल्पाक (पिता, भ्राता आदि) की उपस्थापना का प्रसंग होने पर छेदोपस्थापनीयचारित्र देने में चार अथवा पांच रात का समय अधिक हो सकता है, उस स्थिति में आचार्य को कोई प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता।

दूसरा सूत्र विस्मृति से सम्बन्धित है। विस्मृति के अनेक कारण हो सकते हैं, भाष्य में चार कारणों का उल्लेख किया हैं—

1. दर्प 2. प्रमाद 3. व्याक्षेप 4. ग्लानत्व।

प्रस्तुत संदर्भ में भाष्य व वृत्ति में उत्सर्ग और अपवाद विधि से दो निर्देश प्राप्त होते हैं।

1. उत्सर्ग विधि के अनुसार उपरोक्त कारणों से उपस्थापना की विस्मृति होने पर प्रायश्‍चित्त का विधान है।

2. अपवाद स्वरूप अंतिम दो पदों—व्याक्षेप और ग्लानत्व के कारण उपस्थापना की विस्मृति होने पर प्रायश्‍चित्त नहीं दिया जाता। ॠद्धिमान व्यक्तियों को धर्मकथा कहने में व्यापृत होने पर तथा वाद में निग्रह करने के लिए शास्त्राभ्यास करने में व्यापृत होने पर भी प्रायश्‍चित्त नहीं दिया जाता।

अंतिम सूत्र में निर्देश है कि 'स्मृति होने पर अथवा विस्मरण की स्थिति में, जिसका तात्पर्य है—आचार्य को यह स्मृति में है कि कल्पाक को उपस्थापित करना है किंतु उस समय मुहूर्त्त आदि साधक नहीं होते तथा गण में बहुत विक्षेप होने से स्मृत भी पुन: विस्मृत हो जाता है। ऐसी स्थिति में एक साथ स्मरण व विस्मरण की स्थिति हो जाती है। उस अवस्था में उपस्थापना में दस रात का अतिक्रमण होने पर आचार्य को क्रमश: चार गुरुमास से लेकर पारांचित प्रायश्‍चित्त तक प्राप्त हो सकता है। जिसकी तालिका इस प्रकार है—

दिनों का अतिक्रमण प्रायश्‍चित्त
1. दस दिनों तक अतिक्रमण चार गुरुमास
2. उसके बाद दस दिनों का अतिक्रमण छह लघुमास
3. उसके बाद दस दिनों का अतिक्रमण छह गुरुमास
4. उसके बाद दस दिनों का अतिक्रमण छेद
5. उसके बाद एक—एक दिन का अतिक्रमण होने पर क्रमश: मूल, अनवस्थाप्य व पारांचित।

शब्द विमर्श

सरमाणे—स्मृति होने पर।

असरमाणे—स्मृति न होने पर।

उवसंपदा-पदं

18. भिक्खू य गणाओ अवक्कम्म अण्णं गणं उवसंपज्जित्ताणं विहरेज्जा तं च केइ साहम्मिए पासित्ता वएज्जा—कं अज्जो! उवसंपज्जित्ताणं विहरसि? जे तत्थ सव्वराइणिए तं वएज्जा। राइणिए तं वएज्जा—अह भंते! कस्स कप्पाए? जे तत्थ सव्वबहुसुए तं वएज्जा, जं वा से भगवं वक्खइ तस्स आणा-उववाय-वयणनिद्देसे चिट्ठिस्सामि।।

उपसंपदा-पदम्

भिक्षु: च गणात् अपक्रम्य अन्यं गणम् उपसम्पद्य विहरेत्। तं च कश्‍चिद् साधर्मिक: दृष्ट्वा वदेत्—कम् आर्य! उपसम्पद्य विहरसि? य: तत्र सर्वरात्‍निक: तं वदेत्। रात्‍निक: तं वदेत्—अथ भदन्त! कस्य कल्पाक:? य: तत्र सर्वबहुश्रुत: तं वदेत्, यं वा स भगवान् व्याख्याति तस्य आज्ञा-उपपात-वचननिर्देशे स्थास्यामि।

उपसंपदा-पद

18. भिक्षु गण से अपक्रमण७ कर अन्य गण की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करे, उसे देखकर कोई साधर्मिक कहे—आर्य! किसकी उपसंपदा स्वीकार कर विहरण कर रहे हो? वहां जो सर्वरात्‍निक हो उसका कथन करे।

रात्‍निक उसे कहें—अहो भंते! किसके कल्पाक हो? वहां जो सर्व बहुश्रुत हो उसका कथन करे, भगवान् जो कहेंगे उनकी आज्ञा, उपपात और वचन निर्देश में रहूंगा।

सूत्र 18

7. गण से अपक्रमण (गणाओ अवक्कम्म)

ठाणं सूत्र में गणापक्रमण के सात कारणों का उल्लेख हैं। उनमें पहला कारण है, सब धर्मों—श्रुत व चारित्र की प्राप्ति के लिए गण से अपक्रमण करना। निशीथभाष्य में गणापक्रमण के पांच कारण बतलाएं हैं। उनमें पहला कारण है—ज्ञानार्थ अर्थात् ज्ञान प्राप्ति के लिए अपक्रमण करना। भिक्षु अपने आचार्य के पास सूत्रार्थ ग्रहण करने के पश्‍चात् अभिनव सूत्र व अर्थ ग्रहण करने के लिए अन्य गण में जा सकता है।

प्रस्तुत प्रसंग में सूत्र और अर्थ के विशिष्ट ज्ञान के लिए किए जाने वाले अपक्रमण का निर्देश है।

प्राचीन समय में विशिष्ट श्रुत की प्राप्ति के लिए एक गण से अपक्रमण कर दूसरे गण की उपसम्पदा स्वीकार करना विहित था। वृत्तिकार ने भी इसका उल्लेख किया है।

आणापुव्वं चरिया-पदं

19. बहवे साहम्मिया इच्छेज्जा एगयओ अभिनिचारियं चारए। नो ण्हं कप्पइ थेरे अणापुच्छित्ता एगयओ अभिनिचारियं चारए, कप्पइ ण्हं थेरे आपुच्छित्ता एगयओ अभिनिचारियं चारए। थेरा य से वियरेज्जा एव ण्हं कप्पइ एगयओ अभिनिचारियं चारए, थेरा य से नो वियरेज्जा एव ण्हं नो कप्पइ एगयओ अभिनिचारियं चारए। जं तत्थ थेरेहिं अविइण्णे अभिनिचारियं चरंति से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

आज्ञापूर्वं चर्या-पदम्

बहव: साधर्मिका: इच्छेयु: एकत: अभिनिचारिकां चरितुं। नो तस्य कल्पते स्थविरान् अनापृच्छ्य एकत: अभिनिचारिकां चरितुम्, कल्पते स्थविरान् आपृच्छ्य एकत: अभिनिचारिकां चरितुम्। स्थविरा: च तस्मै वितरेयु: एवं कल्पते एकत: अभिनिचारिकां चरितुम्, स्थविरा: च तस्मै नो वितरेयु:, एवं नो कल्पते एकत: अभिनिचारिकां चरितुम्। ये तत्र स्थविरै: अवितीर्णा: अभिनिचारिकां चरन्ति तेषां स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

आज्ञापूर्व चर्या-पद

19. बहुत से साधर्मिक एक साथ अभिनिचारिका में जाने की इच्छा करें। स्थविरों की अनुमति के बिना उन्हें एक साथ अभिनिचारिका में जाना नहीं कल्पता, स्थविरों की अनुमति प्राप्त कर उन्हें एक साथ अभिनिचारिका में जाना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति दें, इस प्रकार उन्हें एक साथ अभिनिचारिका में जाना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति न दें, इस प्रकार उन्हें एक साथ अभिनिचारिका में जाना नहीं कल्पता। जो स्थविरों की अनुमति के बिना एक साथ अभिनिचारिका में जाते हैं। उन्हें स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।८

सूत्र 19

8.

प्रस्तुत सूत्र में अभिनिचारिका शब्द विमर्शनीय है। वृत्तिकार ने चरिकायोग के लिए अभिनिचारिका शब्द का प्रयोग किया है। चरिकायोग से तात्पर्य है—गोपालक बस्ती में जाना।

चरिकायोग में जाने के अनेक प्रयोजन हो सकते हैं—

1. रूक्ष आहार से दुर्बल बने भिक्षुओं के सम्यक् पोषण के लिए।

2. तपस्वी और ग्लानावस्था से उत्थित भिक्षुओं के पोषण के लिए।

प्रस्तुत सूत्र में बहुत से साधर्मिकों के अभिनिचारिकायोग में जाने की विधि का प्रतिपादन किया गया है।

20. चरियापविट्ठे भिक्खू जाव चउरायाओ पंचरायाओ थेरे पासेज्जा, सच्चेव आलोयणा सच्चेव पडिक्कमणा सच्चेव ओग्गहस्स पुव्वाणुण्णवणा चिट्ठइ अहालंदमवि ओग्गहे।।

चरिकाप्रविष्टो भिक्षु: यावत् चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् स्थविरान् पश्येत्, स एव आलोचना तदेव प्रतिक्रमणं स एव च अवग्रहस्य पुर्वानुज्ञापना तिष्ठति यथालंदमपि अवग्रह:।

20. चरिकाप्रविष्ट भिक्षु यावत् चार रात, पांच रात में स्थविरों को देखे, वही आलोचना करे (जो आलोचना अन्य गण से आकर उपसंपद्यमान भिक्षु करता है) वहीं प्रतिक्रमण करे (जो प्रतिक्रमण पूर्व में अवसन्न मुनियों से आकर उस गच्छ में उपसंपद्यमान भिक्षु करता है) अवग्रह की वही पूर्व अनुज्ञा यथालंदकाल तक अवग्रह के लिए रहती है।९ (अन्य गण से आकर उपसम्पद्यमान साधर्मिक भिक्षु ने जितने काल तक का अवग्रह ग्रहण किया है उतने काल तक उसकी वह अनुज्ञा रहती है।)

सूत्र 20

9.

चरिकायोग के लिए जाने वाले भिक्षुओं को चार अथवा पांच रात तक वहां (गोपालक बस्ती में) रहने की अनुमति दी जाती है। भाष्यकार के अनुसार पांच दिन में बल की पुन: प्राप्ति हो जाती है। यदि किसी भिक्षु को एक पंचक में बलवर्धकता की प्राप्ति न हो तो वह आज्ञा लेकर तीसरे पंचक तक अर्थात् पन्द्रह दिन तक रह सकता है।

उनमें से यदि कोई भिक्षु दूसरे पंचक अथवा तीसरे पंचक तक गोपालक बस्ती में रह जाता है और वह आचार्य का संदेश प्राप्त कर स्थविरों के साथ आ जाता है तो उसे वही आलोचना दी जाती है, जो आलोचना उपसम्पदा प्राप्त करने वाले भिक्षु को दी जाती है। वही प्रतिक्रमण कराया जाता है। जो अवसन्न भिक्षु से कराया जाता है। साधर्मिकों के अवग्रह की अनुज्ञापना भी वही रहती हैं, जो पहले अन्य गण से आकार की थी, भाष्यकार के अनुसार उसके भाव विपरिणत नहीं हुए। इसलिए आलोचना, प्रतिक्रमण व अनुज्ञापना वही रहती है।

शब्द विमर्श

चरियापविट्ठे—चरिकाप्रविष्ट से तात्पर्य है—प्रयोजनवश व्रजिका आदि में जानेवाला।

21. चरियापविट्ठे भिक्खू परं चउरायाओ पंचरायाओ थेरे पासेज्जा, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा। भिक्खुभावस्स अट्ठाए दोच्चं पि ओग्गहे अणुण्णवेयव्वे सिया—अणुजाणह भंते! मिओग्गहं अहालंदं धुवं नितियं वेउट्टियं, तओ पच्छा कायसंफासं।।

चरिकाप्रविष्टो भिक्षु: परं चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् स्थविरान् पश्येत्, पुन: आलोचयेत् पुन: प्रतिक्रामेत् पुन: छेद-परिहारयो: उपतिष्ठेत्। भिक्षुभावस्य अर्थाय द्वि:अपि अवग्रह: अनुज्ञातव्य: स्यात्—अनुजानीत भदन्त! मितावग्रहं यथालन्दं, ध्रुवं, नित्यं, 'वेउट्टियं' तत: पश्‍चात् कायसंस्पर्श:।

21. चरिकाप्रविष्ट भिक्षु यदि चार रात, पांच रात के बाद स्थविरों को देखे, पुन: आलोचना करे, पुन: प्रतिक्रमण करे, पुन: छेद अथवा परिहार में उपस्थित हो जाए। (प्रतिक्रमण के बाद जो प्रायश्‍चित्त प्राप्त हो छेद अथवा परिहार उसका निर्वाह करने के लिए उपस्थित हो जाए) भिक्षुभाव की सुरक्षा (तृतीय व्रत की सुरक्षा) के लिए दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा प्राप्त करनी चाहिए। भंते! मितावग्रह में यथालंद काल तक गमनागमन की, ध्रुव, नित्य, व्यावर्तन की अनुज्ञा दे तत्पश्‍चात् चरण-स्पर्श की।१०

सूत्र 21

10.

बीसवें सूत्र में चार अथवा पांच रात तक चरिकायोग में प्रवृत्त भिक्षु के लिए अतिरिक्त आलोचना का विधान नहीं है। प्रस्तुत सूत्र में 'परं चउरायाओ पंचरायाओ' ऐसा पाठ है। चार, पांच रात से अधिक रहने वाले भिक्षु के लिए अतिरिक्त आलोचना, पुन: प्रतिक्रमण और पुन: प्रायश्‍चित्त करने का निर्देश है। पुन: अवग्रह की अनुज्ञा लेने का भी विधान है। उसका हेतु है, गच्छ से निष्क्रमण करने की भावना। 'गच्छ से मैं निष्क्रमण करूं' इस भाव से परिणत होने पर वह गच्छ से परिभूत होकर चार, पांच रात के बाद स्थविरों को देखता है। उस समय वह गच्छ में पुन: रहने के लिए आए तो उसे नए उपसम्पन्न व्यक्ति की तरह आलोचना करनी होती है।

आलोचना और प्रतिक्रमण के बाद उस अवधि में हुए प्रायश्‍चित्त स्थान के लिए वह गुरु के सन्मुख उपस्थित होता है और अपने भिक्षुत्व की सुरक्षा के लिए—'मेरा भिक्षुत्व यथावस्थित रहे इसलिए वह पुन: गुरु से अवग्रह की अनुज्ञा लेता है।'

प्रस्तुत प्रकरण में भिक्षुभाव से इन चार पदों का ग्रहण किया गया हैं—

1. स्मारणा 2. वारणा 3. नोदना 4. प्रतिनोदना।

1. स्मारणा—विस्मृत अर्थ की स्मृति कराना।

2. वारणा—अनाचार का प्रतिषेध करना।

3. नोदना—स्खलना होने पर बार-बार प्रेरणा देना।

4. प्रतिनोदना—अपेक्षानुसार उलाहना देना। अथवा स्खलित को पुन: मार्ग पर लाने के लिए परुष शब्दों में शिक्षा देना प्रतिनोदना है।

शब्द विमर्श

धुवं— ध्रुव के दो अर्थ हैं—2. गच्छ की मर्यादा। 2. अवश्यकरणीय।

वृत्ति में इसके दो अर्थ प्राप्त होते हैं—1. नियत 2. नित्य।

नितियं— नियत का अर्थ है—अवश्य या निश्‍चित। जब तक अवधावन की मर्यादा है अर्थात् जब तक अवधावन न करे, तब तक निश्‍चित रूप से अवश्यकरणीय को अन्यथा न करने का संकल्प ग्रहण करना। प्रस्तुत संदर्भ में इसका अर्थ नित्य किया गया है। नित्य का अर्थ है—जब तक कोई सहायक न मिले, तब तक मैं यहां (गण में) रहूंगा।

वेउट्टियं— वेउट्टिय का अर्थ है—प्रतिदिन वंदना, स्वाध्याय, प्रस्थापना आदि के लिए उपपात की अनुज्ञा प्राप्त करना।

कायसंफासं— गुरु के चरणों का स्पर्श करना।

सूत्र २३,२४

शब्द विमर्श

चरियानियट्टे— व्रजिका योग से निवृत्त अर्थात् गोपालक बस्ती में जाकर पुन: लौटने वाला।

22. चरियानियट्टे भिक्खू जाव चउरायाओ पंचरायाओ थेरे पासेज्जा, सच्चेव आलोयणा सच्चेव पडिक्कमणा सच्चेव ओग्गहस्स पुव्वाणुण्णवणा चिट्ठइ अहालंदमवि ओग्गहे।

चरिकानिवृत्त: भिक्षु: यावत् चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् स्थविरान् पश्येत्, स एव आलोचना तदेव प्रतिक्रमणं स एव च अवग्रहस्य पूर्वानुज्ञापना तिष्ठति यथालंदमपि अवग्रह:।

22. चरिकानिवृत्त भिक्षु यावत् चार रात, पांच रात में स्थविरों को देखे, तो वही आलोचना करे वही प्रतिक्रमण करे। अवग्रह की वही पूर्व अनुज्ञा यथालंदकाल तक अवग्रह के लिए रहती है।

23. चरियानियट्टे भिक्खू परं चउरायाओ पंचरायाओ थेरे पासेज्जा, पुणो आलोएज्जा पुणो पडिक्कमेज्जा पुणो छेय-परिहारस्स उवट्ठाएज्जा। भिक्खुभावस्स अट्ठाए दोच्चं पि ओग्गहे अण्णुण्णवेयव्वे सिया—अणुजाणह भंते! मिओग्गहं अहालंदं धुवं नितियं वेउट्टियं, तओ पच्छा कायसंफासं।।

चरिकानिवृत्त: भिक्षु: यावत् चतूरात्रात् पञ्चरात्रात् स्थविरान् पश्येत्, पुन: आलोचयेत् पुन: प्रतिक्रामेत् पुन: छेद-परिहारयो: उपतिष्ठेत्। भिक्षुभावस्य अर्थाय द्वि:अपि अवग्रह: अनुज्ञातव्य: स्यात्—अनुजानीत भदन्त! मितावग्रहं यथालन्दं ध्रुवं, नित्यं 'वेउट्टियं' , तत: पश्‍चात् कायसंस्पर्श:।

23. चरिकानिवृत्त भिक्षु यदि चार रात, पांच रात के बाद स्थविरों को देखे, पुन: आलोचना करे, पुन: प्रतिक्रमण करे, पुन: छेद अथवा परिहार में उपस्थित हो जाए। भिक्षुभाव की सुरक्षा के लिए दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा प्राप्त करनी चाहिए—भंते! मितावग्रह में यथालंदकाल तक गमनागमन की, ध्रुव, नित्य, व्यावर्तन की अनुज्ञा दे तत्पश्‍चात् चरण-स्पर्श की।

सेह-राइणिय-संबंध-पदं

24. दो साहम्मिया एगयओ विहरंति, तं जहा—सेहे य राइणिए य। तत्थ सेहतराए पलिच्छन्ने, राइणिए अपलिच्छन्ने। सेहतराएणं राइणिए उवसंपज्जियव्वे, भिक्खोववायं च दलयइ कप्पागं।।

शैक्ष-रात्‍निक-सम्बंध-पदम्

द्वौ साधर्मिकौ एकत: विहरत: तद्यथा—शैक्षश्‍च रात्‍निकश्‍च। तत्र शैक्षतरक: परिच्छन्न:, रात्‍निक: अपरिच्छन्न:। शैक्षतरकेण रात्‍निक: उपसम्पतव्यं, भिक्षोपपातं च ददाति कल्पाकम्।

शैक्ष-रात्‍निक-सम्बन्ध-पद

24. दो साधर्मिक एक साथ विहरण करते हैं, जैसे—शैक्ष और रात्‍निक। उनमें शैक्षतर परिच्छन्न (परिवार युक्त) है। रात्‍निक अपरिच्छन्न है। (परिवार रहित) है। शैक्षतर के द्वारा रात्‍निक को उपसम्पदा दी जानी चाहिए, भिक्षा लाकर दे, सहयोग करे—सेवा, विनय आदि और कल्पाक—सहायक दे।

25. दो साहम्मिया एगयओ विहरंति, तं जहा—सेहे य राइणिए य। तत्थ राइणिए पलिच्छन्ने, सेहतराए अपलिच्छन्ने। इच्छा राइणिए सेहतरागं उवसंपज्जइ इच्छा नो उवसंपज्जइ, इच्छा भिक्खोववायं दलयइ कप्पागं इच्छा नो दलयइ कप्पागं।।

द्वौ साधर्मिकौ एकत: विहरत:, तद्यथा—शैक्षश्‍च रात्‍निकश्‍च। तत्र रात्‍निक: परिछन्न:, शैक्षतरक: अपरिछन्न:। इच्छा रात्‍निक: शैक्षतरकम् उपसम्पद्यते इच्छा नो उपसम्पद्यते, इच्छा भिक्षोपपातं ददाति कल्पाकम्, इच्छा नो ददाति कल्पाकम्।

25. दो साधर्मिक एक साथ विहरण करते हैं, जैसे—शैक्ष और रात्‍निक। उनमें रात्‍निक परिच्छन्न है, शैक्षतर अपरिच्छन्न है। इच्छा हो तो रात्‍निक को शैक्षतर उपसम्पदा दे, इच्छा हो तो उपसम्पदा न दे, इच्छा हो तो भिक्षा लाकर दे, सहयोग करे—सेवा, विनय आदि, कल्पाक—सहायक दे। इच्छा न हो तो कल्पाक—सहायक न दे।११

सूत्र 24,25

11.

प्रस्तुत सूत्र द्वयी में शैक्षतर और रात्‍निक—इन दोनों की एक साथ विहारचर्या की विधि का निर्देश है। शैक्षतर के पास भिक्षुओं का परिवार है। रात्‍निक के पास परिवार नहीं है। इस स्थिति में शैक्ष के लिए तीन करणीय कार्य बतलाए हैं—

1. रात्‍निक को उपसम्पन्न करें—रात्‍निक को संघाटक दें, जघन्य दो भिक्षु, उत्कृष्टत: अनेक भिक्षु।

उपसम्पन्न का एक दूसरा अर्थ भी सम्मत है, वह है—आलोचना। शैक्षतर को रात्‍निक के पास व रात्‍निक को शैक्षतर के पास आलोचना करनी चाहिए।

2. शैक्षतर के शिष्य रात्‍निक को भिक्षा लाकर दें, कृतिकर्म करें, प्रतिलेखन आदि करें।

3. शैक्षतर के शिष्य रात्‍निक की विश्रामणा करें—पादमर्दन करें।

रात्‍निक का कर्त्तव्य है वह शैक्षतर के शिष्यों को वाचना दें—उन्हें सूत्र, अर्थ पढ़ाएं। यदि रात्‍निक के पास शिष्य परिवार है और शैक्षतर शिष्य परिवार रहित है। उस स्थिति में रात्‍निक की इच्छा हो तो वह शैक्षतर को उपसम्पन्न करें, इच्छा न हो तो न करे—अर्थात् रात्‍निक अपेक्षा समझे तो शैक्षतर को उपसम्पदा, उपपात और योग्य संघाटक—शिष्यों का सहयोग दे। समस्या का अनुभव करता हो तो शिष्यों आदि का सहयोग न दें।

प्रस्तुत संदर्भ में इसका तात्पर्य है कि यदि शैक्षतर रात्‍निक के समान श्रुतधर हो और भिक्षा के लिए भ्रमण करने से श्रुत ग्रहण करने में बाधा हो इस दृष्टि से शैक्षतर को संघाटक दिया जा सकता है। यदि शैक्षतर रात्‍निक से बहुश्रुत हो तो नियमत: उसे शिष्य देना चाहिए।

यदि शैक्षतर अल्पश्रुत अथवा अबहुश्रुत है, स्वस्थ व तरुण है तो उसे संघाटक देना आवश्यक नहीं है। यदि शैक्षतर गीतार्थ है किंतु प्रदत्त भिक्षुओं को विपरिणत कर देगा। इस आशंका की स्थिति में भी उसे संघाटक नहीं दिया जाता।

प्रस्तुत प्रकरण में अवमरात्‍निक के लिए शैक्षतर शब्द का प्रयोग किया गया है।

राइणियनिस्साए विहरण-पदं

26. दो भिक्खुणो एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्ण-मणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

रात्‍निकनिश्रया विहरण-पदम्

दौ भिक्षू एकत: विहरत:, नो कल्पते अन्योन्यमनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

रात्‍निकनिश्रा विहरण-पद

26. दो भिक्षु एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा (परस्पर एक की प्रमुखता) स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा (दीक्षा पर्याय के क्रमानुसार परस्पर एक की प्रमुखता) स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

27. दो गणावच्छेइया एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

द्वौ गणावच्छेदिकौ एकत: विहरत:, नो कल्पते अन्योन्यमनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

27. दो गणावच्छेदक एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

28. दो आयरिय-उवज्झाया एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

द्वौ आचार्योपाध्यायौ एकत: विहरत:, नो कल्पते अन्योन्यमनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

28. दो आचार्य-उपाध्याय एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

29. बहवे भिक्खुणो एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

बहव: भिक्षव: एकत: विहरन्ति, नो कल्पते अन्योन्यमनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

29. बहुत भिक्षु एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

30. बहवे गणावच्छेइया एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

बहव: गणावच्छेदिका: एकत: विहरन्ति, नो कल्पते अन्योन्य-मनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

30. बहुत गणावच्छेदक एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

31. बहवे आयरिय-उवज्झाया एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।।

बहव: आचार्योपाध्याया: एकत: विहरन्ति, नो कल्पते अन्योन्य-मनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्।

31. बहुत आचार्य-उपाध्याय एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।

32. बहवे भिक्खुणो बहवे गणावच्छेइया बहवे आयरिय-उवज्झाया एगयओ विहरंति, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णमणुव-संपज्जित्ताणं विहरित्तए। कप्पइ ण्हं अहाराइणियाए अण्णमण्णं उवसंपज्जित्ताणं विहरित्तए।। —त्ति बेमि।।

बहव: भिक्षव: बहव: गणावच्छेदिका: बहव: आचार्योपाध्याया: एकत: विहरन्ति, नो कल्पते अन्योन्य-मनुपसम्पद्य विहर्तुम्। कल्पते यथारात्‍निकम् अन्योन्यम् उपसम्पद्य विहर्तुम्। इति ब्रवीमि।।

32. बहुत भिक्षु, बहुत गणावच्छेदक, बहुत आचार्य-उपाध्याय एक साथ विहरण करते हैं, उन्हें परस्पर उपसम्पदा स्वीकार किए बिना विहरण करना नहीं कल्पता। परस्पर यथारात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करना कल्पता है।१२ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 26-32

12.

प्रस्तुत आलापक में दो भिक्षु, दो गणावच्छेदक, दो आचार्य-उपाध्याय अथवा बहुत भिक्षु, बहुत गणावच्छेदक तथा बहुत आचार्य-उपाध्याय की सामाचारी का निर्देश हैं। ये परस्पर एक साथ रहें अथवा विहरण करें तो उन्हें एक को प्रमुख मानकर विहरण करना चाहिए। वृत्तिकार ने स्पष्ट संकेत किया है कि उन्हें यथारात्‍निक की उपसंपदा स्वीकार कर विहरण करना चाहिए।

यदि रत्‍नाधिक अगीतार्थ है और शैक्षतर गीतार्थ है, उस स्थिति में भी पहले रत्‍नाधिक शैक्षतर को आलोचना देता है—(विहार आलोचना, अपराध आलोचना) तत्पश्‍चात् शैक्षतर रत्‍नाधिक को केवल विहार आलोचना देता है।

उस समय परस्पर आलोचना करने का विधान रहा होगा, तभी रात्‍निक व शैक्षतर दोनों की परस्पर आलोचना का उल्लेख किया गया है। रात्‍निक की उपसम्पदा स्वीकार कर विहरण करने के विधान से रात्‍निक अगीतार्थ होने पर भी पहले शैक्षतर (गीतार्थ) को आलोचना देता है, प्रस्तुत सूत्रों में इसीका निर्देश है।

शब्द विमर्श

अहाराइणियाए—यथारात्‍निक का तात्पर्य है—रात्‍निक के क्रम से। दीक्षा पर्याय से ज्येष्ठ अथवा ज्ञान, दर्शन और चारित्र से ज्येष्ठ। प्रस्तुत सूत्रों में यथारात्‍निक का दोनों दृष्टियों से उल्लेख हुआ है दीक्षा पर्याय से ज्येष्ठ तथा ज्ञानादि की अपेक्षा से ज्येष्ठ।

♦

पांचवा उद्देशक

05

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• प्रवर्तिनी और गणावच्छेदिका की विहारविधि, प्रवासविधि और उपसंपदनविधि का निर्देश।

• आचारप्रकल्प के महत्त्व का प्रतिपादन।

• निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों की परस्पर आलोचना व वैयावृत्त्य विधि का निरूपण।

ववहारो के चतुर्थ उद्देशक में ॠतुबद्धकाल और वर्षावास में आचार्य, उपाध्याय और गणावच्छेदक की विहारविधि व प्रवास-विधि का उल्लेख किया गया है। प्रस्तुत उद्देशक के प्रथम आठ (1-8) सूत्रों में प्रवर्तिनी और गणावच्छेदिका के लिए ॠतुबद्धकाल और वर्षावास में विहरण व प्रवास सम्बन्धित जो विधान है, उस पर विचार किया गया है।

कप्पो उद्देशक पांच में भी उल्लेख है कि निर्ग्रन्थी को अकेले रहना नहीं कल्पता।१ ववहारो में प्रवर्तिनी व गणावच्छेदिका को ॠतुबद्धकाल व वर्षावास में कितनी साध्वियों के साथ रहना कल्पता है, इसकी संख्या का भी निर्देश है।

1. कप्पो 5/15

ग्रामानुग्राम विहरण करते हुए कदाचित् कोई प्रवर्तिनी और गणावच्छेदिका कालधर्म को प्राप्त हो जाए उस स्थिति में अन्य प्रवर्तिनी और गणावच्छेदिका की उपसंपदनविधि का निरूपण किया गया है। मार्गगत सामाचारी पर भी प्रकाश डाला गया है।

सूत्रकार के अनुसार योग्य निर्ग्रन्थी को प्रवर्तिनी और गणावच्छेदिका पद पर स्थापित किया जा सकता है। पदधारण की दृष्टि से आचारप्रकल्प का महत्त्वपूर्ण स्थान है। यदि कोई निर्ग्रन्थी प्रमाद से आचारप्रकल्प को भूल जाती है तो उसे जीवन भर के लिए प्रवर्तिनी आदि का पद नहीं दिया जाता। आचारप्रकल्प की इस महत्ता के कारण ही सूत्रकार के द्वारा इसके परावर्तन हेतु स्थविरों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हैं।

प्रस्तुत उद्देशक में निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों की परस्पर आलोचना एवं परस्पर वैयावृत्त्य सम्बन्धित जो भी निर्देश दिए गये हैं, वे सूत्रकार की उदात्त चेतना के परिचायक है। जिनकल्पिक स्वपक्ष (निर्ग्रन्थ) और परपक्ष (निर्ग्रन्थी) से वैयावृत्त्य नहीं करवा सकता। स्थविरकल्पी दर्प से तथा अयतना से स्वपक्ष और परपक्ष दोनों से वैयावृत्त्य नहीं करवा सकता। किंतु कारण उपस्थित होने पर यतनापूर्वक दोनों पक्षों से (स्वपक्ष, परपक्ष) वैयावृत्त्य करवा सकता है। क्योंकि स्थविरकल्पी संघ सापेक्ष है, वह शरीर से निरपेक्ष होकर साधना नहीं कर सकता।

वैयावृत्त्य अथवा चिकित्सा करवाने से उसका स्थविरकल्प समाप्त नहीं होता। तथा प्रायश्‍चित्त स्वरूप छेद अथवा परिहार भी प्राप्त नहीं होता। प्रस्तुत (18-21) सूत्रों में इसी विषय का प्रतिपादन किया गया है। भाष्य में इस पर सांगोपांग विवेचन प्राप्त होता है।२

2. व्यभा. गा. 2445,2446

पंचमो उद्देसो : पांचवा उद्देशक

मूल

उउबद्धकाले पवत्तिणी-गणावच्छेइणीणं विहारविधि-पदं

1. नो कप्पइ पवत्तिणीए अप्पबिइयाए हेमंतगिम्हासु चारए।।

संस्कृत छाया

ॠतुबद्धकाले प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिकानां विहारविधि-पदम्

नो कल्पते प्रवर्तिन्या: आत्मद्वितीयाया: हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

हिन्दी अनुवाद

ॠतुबद्धकाल में प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिका आदि की विहारविधि का पद

1. प्रवर्तिनी को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु (—शेषकाल के आठ मास) में आत्मद्वितीया—एक निर्ग्रन्थी के साथ विहरण करना नहीं कल्पता।

2. कप्पइ पवत्तिणीए अप्पतइयाए हेमंतगिम्हासु चारए।।

कल्पते प्रवर्तिन्या: आत्मतृतीयाया: हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

2. प्रवर्तिनी को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मतृतीया—दो निर्ग्रन्थियों के साथ विहरण करना कल्पता है।

3. नो कप्पइ गणावच्छेइणीए अप्पतइयाए हेमंतगिम्हासु चारए।।

नो कल्पते गणावच्छेदिकाया: आत्मतृतीयाया: हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

3. गणावच्छेदिका को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मतृतीया—दो निर्ग्रन्थियों के साथ विहरण करना नहीं कल्पता।

4. कप्पइ गणावच्छेइणीए अप्पचउत्थाए हेमंतगिम्हासु चारए।।

कल्पते गणावच्छेदिकाया: आत्मचतुर्थ्या: हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम्।

4. गणावच्छेदिका को हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में आत्मचतुर्थ—तीन निर्ग्रन्थियों के साथ विहरण करना कल्पता है।

वासावासे पवत्तिणी-गणावच्छेइणीणं विहारविधि-पदं

5. नो कप्पइ पवत्तिणीए अप्पतइयाए वासावासं वत्थए।।

वर्षावासे प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिकानां विहारविधि-पदम्

नो कल्पते प्रवर्तिन्या: आत्मतृतीयाया: वर्षावासं वस्तुम्।

वर्षावास में प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिका आदि की विहारविधि का पद

5. प्रवर्तिनी को वर्षावास में आत्मतृतीया—दो निर्ग्रन्थियों के साथ रहना नहीं कल्पता।

6. कप्पइ पवत्तिणीए अप्पचउत्थाए वासावासं वत्थए।।

कल्पते प्रवर्तिन्या: आत्मचतुर्थ्या: वर्षावासं वस्तुम्।

6. प्रवर्तिनी को वर्षावास में आत्मचतुर्थी—तीन निर्ग्रन्थियों के साथ रहना कल्पता है।

7. नो कप्पइ गणावच्छेइणीए अप्पचउत्थाए वासावासं वत्थए।।

नो कल्पते गणावच्छेदिकाया: आत्मचतुर्थ्या: वर्षावासं वस्तुम्।

7. गणावच्छेदिका को वर्षावास में आत्मचतुर्थी—तीन निर्ग्रन्थियों के साथ रहना नहीं कल्पता।

8. कप्पइ गणावच्छेइणीए अप्प-पंचमाए वासावासं वत्थए।।

कल्पते गणावच्छेदिकाया: आत्मपञ्चम्या: वर्षावासं वस्तुम्।

8. गणावच्छेदिका को वर्षावास में आत्मपंचमी—चार निर्ग्रन्थियों के साथ रहना कल्पता है।१

सूत्र 1-8

1.

चतुर्थ उद्देशक में जो मर्यादा भिक्षुओं (निर्ग्रन्थों) के लिए वर्णित है। वही मर्यादा पांचवें उद्देशक में भिक्षुणियों (निर्ग्रन्थियों) के लिए वर्णित है। केवल संख्या का अन्तर है। ॠतुबद्ध काल में आचार्य को जहां आत्मद्वितीय व गणावच्छेदक को आत्मतृतीय सहित विहरण करना कल्पता है। वहां प्रवर्तिनी को ॠतुबद्धकाल में आत्मतृतीया व गणावच्छेदिका को आत्म-चतुर्थी सहित विहरण करना कल्पता है। वर्षावास में प्रवर्तिनी को आत्मचतुर्थी व गणावच्छेदिका को आत्म-पंचमी के साथ रहना कल्पता है। भाष्यकार ने तद्-विषयक हेतुओं पर विमर्श किया हैं—

1. संहनन।

2. व्याकुलता—गण में सूत्रार्थ पठन की व्याकुलना अर्थात् व्याघात।

3. ज्ञाताधर्मकथा के स्मरण-परावर्तन के लिए गमन।

4. अशिव आदि कारणों से गमन।

5. अंग साहित्य सागर तुल्य है, अभिनव गृहीत होने के कारण पुन: पुन: परावर्तनीय है। इस हेतु से गमन।

पवत्तिणी-गणावच्छेइणीणं अण्णमण्ण-निस्साए विहारविधि-पदं

9. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा बहूणं पवत्तिणीणं अप्पतइयाणं बहूणं गणावच्छेइणीणं अप्प-चउत्थाणं कप्पइ हेमंतगिम्हासु चारए अण्णमण्णनीसाए।।

प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिकानाम् अन्योन्यनिश्रया विहारविधि-पदम्

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा बहूनां प्रवर्तिनीनाम् आत्मतृतीयानां बहूनां गणावच्छेदिकानाम् आत्मचतुर्थीनां कल्पते हेमन्तग्रीष्मयो: चरितुम् अन्योन्यनिश्रया।

प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिका आदि की परस्परनिश्रा विहारविधि का पद

9. ग्राम यावत् सन्निवेश में बहुत प्रवर्तिनियों को आत्मतृतीया—दो निर्ग्रन्थियों के साथ बहुत गणावच्छेदिका को आत्मचतुर्थी—तीन निर्ग्रन्थियों के साथ हेमन्त और ग्रीष्म ॠतु में परस्परनिश्रा में विहरण करना कल्पता है।

10. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा बहूणं पवत्तिणीणं अप्पचउत्थाणं बहूणं गणावच्छेइणीणं अप्पपंचमाणं कप्पइ वासावासं वत्थए अण्णमण्णनीसाए।।

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा बहूनां प्रवर्तिनीनाम् आत्मचतुर्थीनां बहूनां गणावच्छेदिकानाम् आत्मपञ्चमीनां कल्पते वर्षावासं वस्तुम् अन्योन्यनिश्रया।

10. ग्राम यावत् सन्निवेश में बहुत प्रवर्तिनियों को आत्मचतुर्थी—तीन निर्ग्रन्थियों के साथ बहुत गणावच्छेदिका को आत्मपंचमी—चार निर्ग्रन्थियों के साथ वर्षावास में परस्परनिश्रा में रहना कल्पता है।

पवत्तिणी-गणावच्छेइणीणं देहावसाणे अण्णाए उवसंपज्जणाविधि-पदं

11. गामाणुगामं दूइज्जमाणी निग्गंथी य जं पुरओ काउं विहरइ सा आहच्च वीसंभेज्जा अत्थियाइं त्थ काइ अण्णा उवसंपज्जणारिहा सा उवसंपज्जियव्वा। नत्थियाइं त्थ काइ अण्णा उवसंपज्जणारिहा तीसे य अप्पणो कप्पाए असमत्ते कप्पइ से एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णाओ साहम्मिणीओ विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पइ तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पइ से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परा वएज्जा—वसाहि अज्जे! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

प्रवर्तिनी गणावच्छेदिकानां देहावसाने अन्याया: उपसम्पदन-विधि-पदम्

ग्रामानुग्रामं दूयमानी निर्ग्रन्थी च यां पुरत: कृत्वा विहरति सा'आहच्च' 'वीसंभेज्जा' अस्ति 'आइं' अत्र काचिद् अन्या उपसम्पदनार्हा सा उपसम्पत्तव्या। नास्ति 'आइं' अत्र काचिद् अन्या उपसम्पदनार्हा तस्या: च आत्मन: कल्पाके असमाप्ते कल्पते तस्या: एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्या: साधर्मिक्य: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्या: कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्या: तत्र कारणप्रत्ययं वस्तुम्।

प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिका का देहावसान होने पर अन्य की उपसम्पदनविधि का पद

11. ग्रामानुग्राम विहरण करती हुई निर्ग्रन्थी जिसे अग्रणी मानकर विहरण कर रही है और कदाचित् वह (प्रवर्तिनी, गणावच्छेदिनी) कालधर्म को प्राप्त हो जाए, वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह (उपसम्पदा अथवा निश्रा के अर्ह) हो, उसकी उपसम्पदा स्वीकार करनी चाहिए। वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह न हो और स्वयं वह असमाप्त कल्पाक हो (उसने आचारप्रकल्प का अध्ययन पूर्ण न किया हो) इस प्रकार उसे एकरात्रिकी प्रतिमा (एक रात रहने का अभिग्रह) के अनुसार जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक-निर्ग्रन्थियां विहरण करती हैं, उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है।

उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्या! एक रात अथवा दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

12. वासावासं पज्जोसविया निग्गंथी य जं पुरओ काउं विहरइ सा आहच्च वीसंभेज्जा अत्थियाइं त्थ काइ अण्णा उवसंपज्जणारिहा सा उवसंपज्जियव्वा। नत्थियाइं त्थ काइ अण्णा उवसंपज्जणारिहा तीसे य अप्पणो कप्पाए असमत्ते कप्पइ से एगराइयाए पडिमाए जण्णं-जण्णं दिसं अण्णाओ साहम्मिणीओ विहरंति तण्णं-तण्णं दिसं उवलित्तए। नो से कप्पइ तत्थ विहारवत्तियं वत्थए, कप्पइ से तत्थ कारणवत्तियं वत्थए। तंसि च णं कारणंसि निट्ठियंसि परा वएज्जा—वसाहि अज्जे! एगरायं वा दुरायं वा। एवं से कप्पइ एगरायं वा दुरायं वा वत्थए, नो से कप्पइ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वत्थए। जं तत्थ परं एगरायाओ वा दुरायाओ वा वसइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

वर्षावासे पर्युषितं निर्ग्रन्थी च यां पुरत: कृत्वा विहरति सा 'आहच्च' 'वीसंभेज्जा' अस्ति 'आइं' अत्र काचिद् अन्या: उपसम्पदनार्हा सा उपसम्पत्तव्या। नास्ति 'आइं' अत्र काचिद् अन्या उपसम्पदनार्हा तस्या: च आत्मन: कल्पाके असमाप्ते कल्पते तस्या: एकरात्रिक्या प्रतिमया यस्यां-यस्यां दिशि अन्या: साधर्मिक्य: विहरन्ति तां-तां दिशम् उपलातुम्। नो तस्या: कल्पते तत्र विहारप्रत्ययं वस्तुम्, कल्पते तस्या: तत्र कारण-प्रत्ययं वस्तुम्। तस्मिन् च कारणे निष्ठिते परा वदेत्—वस आर्ये! एकरात्रं वा द्विरात्रं वा। एवं तस्या: कल्पते एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वस्तुम्, नो तस्या: कल्पते परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वस्तुम्। या तत्र परम् एकरात्रात् वा द्विरात्रात् वा वसति, तस्या: स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

12. वर्षावास में पर्युसित निर्ग्रन्थी जिसे अग्रणी मानकर विहरण कर रही है और कदाचित् वह कालधर्म को प्राप्त हो जाए, वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह हो, उसकी उपसम्पदा स्वीकार करनी चाहिए। वहां अन्य कोई उपसम्पदनार्ह न हो और स्वयं वह असमाप्त कल्पाक हो इस प्रकार उसे एकरात्रिकी प्रतिमा के अनुसार जिस-जिस दिशा में अन्य साधर्मिक-निर्ग्रन्थियां विहरण करती हैं, उस-उस दिशा का ग्रहण करना कल्पता है। उसे वहां विहारहेतुक रहना नहीं कल्पता, उसे वहां कारणहेतुक रहना कल्पता है। उस कारण की सम्पन्नता होने पर अन्य कहे—आर्या! एक रात या दो रात रहो। इस प्रकार उसे एक रात अथवा दो रात रहना कल्पता है, उसे एक रात अथवा दो रात से अधिक रहना नहीं कल्पता। जो वहां एक रात अथवा दो रात से अधिक रहता है, उसे स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।२

सूत्र 11,12

2.

प्रस्तुत सूत्रद्वयी में प्रवर्तिनी व गणावच्छेदिका के कालधर्म को अथवा अवधावन को प्राप्त होने पर पूर्व विधि उद्देशक 4, सूत्र 11,12 की तरह ज्ञातव्य है विशेष यह है कि शेष सभी निर्ग्रन्थियां आचार्य के पास जाएं। आचार्य के पास जाते समय उनकी मार्गगत सुरक्षा व्यवस्था का भाष्य-साहित्य में बहुत ही मनोवैज्ञानिक ढंग से वर्णन किया गया है। जो इस प्रकार है—

1. निर्ग्रन्थियां स्त्रियों के साथ आचार्य के पास जाएं।

2. निर्ग्रन्थियां मिश्र—स्त्री-पुरुषों के साथ आचार्य के पास जाएं।

3. निर्ग्रन्थियां सम्बन्धी पुरुषों-ज्ञातिजनों के साथ आचार्य के पास जाएं।

4. निर्ग्रन्थियां सम्बन्धी वर्जित (सम्बन्धी पुरुष न हो) सज्जन पुरुषों के साथ आचार्य के पास जाएं।

यदि मार्ग अपायबहुल हो उस स्थिति में परिणतवय वाली, सामान्य रूप वाली स्थविर साध्वियां जाएं। मार्गगत कठिनाइयों को ध्यान में रखकर समुदाय का चौथा भाग अथवा दो, अंतत: एक निर्ग्रन्थी जाए। वे निर्ग्रन्थियां सम्बन्धी स्त्री सार्थ के साथ अथवा असंबंधी स्त्री-सार्थ के साथ जाएं, यदि यह संभव न हो तो भावित व अविकारी पुरुषों के साथ जाएं। अंतत: जिस देश में जो लिंग पूजित हो, उस लिंग को धारण कर आचार्य के पास जाएं। आचार्य को निवेदन करे—क्षमाश्रमण अमुक निर्ग्रन्थी प्रवर्तिनी के योग्य है आप उसे प्रवर्तिनी पद पर स्थापित करे।

अरिहाए पवत्तणी-गणावच्छेइणित्त-पदं

13. पवत्तिणी य गिलायमाणी अण्णयरं वएज्जा—'मए णं अज्जे! कालगयाए समाणीए इयं समुक्कसियव्वा। सा य समुक्कसणारिहा समुक्कसियव्वा, सा य नो समुक्कसणारिहा नो समुक्कसियव्वा। अत्थियाइं त्थ अण्णा काइ समुक्कसणारिहा सा समुक्क-सियव्वा, नत्थियाइं त्थ अण्णा काइ समुक्कसणारिहा सा चेव समुक्कसियव्वा। ताए व णं समुक्किट्ठाए परा वएज्जा—दुस्समुक्किट्ठं ते अज्जे! निक्खिवाहि तीसे णं निक्खिवमाणीए नत्थि केइ छेए वा परिहारे वा। जाओ तं साहम्मिणीओ अहाकप्पे णं नो उट्ठाए विहरंति सव्वासिं तासिं तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा।।

अर्हाया: प्रवर्तिनी- गणावच्छेदिकात्वं-पदम्

प्रवर्तिनी च ग्लायन्ती अन्यतरां वदेत्—मयि आर्ये! कालगतायां सत्याम् इयं समुत्कर्षयितव्या। सा च समुत्कर्षणार्हा समुत्कर्षयितव्या, सा च नो समुत्कर्षणार्हा नो समुत्कर्षयितव्या। अस्ति 'आइं' अत्र अन्या काचिद् समुत्कर्षणार्हा सा समुत्कर्षयितव्या, नास्ति 'आइं' अत्र अन्या काचिद् समुत्कर्षणार्हा सा एव समुत्कर्षयितव्या। तस्यां च समुत्कर्षितायां परा वदेत्—दुस्समुत्कर्षितं तव आर्ये! निक्षिप। तस्या: निक्षिपन्त्या: नास्ति कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। या: तां साधर्मिक्य: यथाकल्पं नो उत्थाय विहरन्ति। सर्वासां तासां तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा।

अर्हा को प्रवर्तिनी-गणावच्छेदिका का पद

13. ग्लान होने पर प्रवर्तिनी अन्य से कहे—आर्या! मेरे कालधर्म को प्राप्त होने पर इसका समुत्कर्ष करना चाहिए। (प्रवर्तिनी पद पर स्थापित करना चाहिए) यदि वह समुत्कर्षनार्ह हो तो समुत्कर्ष करना चाहिए, (प्रवर्तिनी द्वारा निर्दिष्ट निर्ग्रन्थी यदि प्रवर्तिनी पद के योग्य हो तो उसे प्रवर्तिनी पद पर स्थापित करना चाहिए) यदि वह समुत्कर्षनार्ह न हो तो समुत्कर्ष नहीं करना चाहिए। (उसे प्रवर्तिनी पद पर स्थापित नहीं करना चाहिए।)

वहां अन्य कोई (निर्ग्रन्थी) समुत्कर्षनार्ह हो तो उसका समुत्कर्ष करना चाहिए, वहां अन्य कोई (निर्ग्रन्थी) समुत्कर्षनार्ह न हो तो उसका (प्रवर्तिनी द्वारा निर्दिष्ट निर्ग्रन्थी का) ही समुत्कर्ष करना चाहिए।

उसका समुत्कर्ष करने पर दूसरी (निर्ग्रन्थी) कहे—आर्या! तुम्हारा समुत्कर्ष उचित नहीं है, निक्षेप कर दो। (पद छोड़ दो) यदि वह निक्षेप कर दे तो उसको कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता।

जो साधर्मिक-निर्ग्रन्थियां कल्प के अनुसार उसका अभ्युत्थान पूर्वक विहरण नहीं करती (आवश्यक आदि में यथोचित विनय नहीं करती) उन सबको तत्प्रत्ययिक—उस कारण से छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

14. पवत्तिणी य ओहायमाणी अण्णयरं वएज्जा—मए णं अज्जे! ओहावियाए समाणीए इयं समुक्कसियव्वा। सा य समुक्कसणारिहा समुक्कसियव्वा, सा य नो समुक्कसणारिहा नो समुक्कसियव्वा। अत्थियाइं त्थ अण्णा काइ समुक्कसणारिहा सा समुक्कसियव्वा, नत्थियाइं त्थ अण्णा काइ समुक्कसणारिहा सा चेव समुक्कसियव्वा। ताए व णं समुक्किट्ठाए परा वएज्जा—दुस्समुक्किट्ठं ते अज्जे! निक्खिवाहि तीसे णं निक्खिवमाणीए नत्थि केइ छेए वा परिहारे वा। जाओ तं साहम्मिणीओ अहाकप्पे णं नो उट्ठाए विहरंति सव्वासिं तासिं तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा।।

प्रवर्तिनी च अवधावन्ती अन्यतरां वदेत्—मयि आर्ये! अवधावितायां सत्याम् इयं समुत्कर्षयितव्या। सा च समुत्कर्षणार्हा समुत्कर्षयितव्या, समुत्कर्षयितव्या। सा च नो समुत्कर्षणार्हा नो समुत्कर्षयितव्या। अस्ति 'आइं' अत्र अन्या काचिद् समुत्कर्षणार्हा सा समुत्कर्षयितव्या, नास्ति 'आइं' अत्र अन्या काचिद् समुत्कर्षणार्हा सा एव समुत्कर्षयितव्या। तस्यां च समुत्कर्षितायां परा वदेत्—दुस्समुत्कर्षितं तव आर्ये! निक्षिप। तस्या: निक्षिपन्त्या: नास्ति कश्‍चिद् छेद: वा परिहार: वा। या: तां साधर्मिक्य: यथाकल्पं नो उत्थाय विहरन्ति सर्वासां तासां तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा।

14. अवधावन करने पर प्रवर्तिनी अन्य से कहे—आर्या! मेरे द्वारा अवधावन को प्राप्त होने पर इसका समुत्कर्ष करना चाहिए। यदि वह समुत्कर्षनार्ह हो तो समुत्कर्ष करना चाहिए यदि वह समुत्कर्षनार्ह न हो तो समुत्कर्ष नहीं करना चाहिए।

वहां अन्य कोई (निर्ग्रन्थी) समुत्कर्षनार्ह हो तो उसका समुत्कर्ष करना चाहिए, वहां अन्य कोई (निर्ग्रन्थी) समुत्कर्षनार्ह न हो तो उसका ही समुत्कर्ष करना चाहिए। उसका समुत्कर्ष करने पर दूसरी (निर्ग्रन्थी) कहे—आर्या! तुम्हारा समुत्कर्ष उचित नहीं है, निक्षेप कर दो। यदि वह निक्षेप कर दे तो (उसको) कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता।

जो साधर्मिक-निर्ग्रन्थियां कल्प के अनुसार उसका अभ्युत्थान पूर्वक विहरण नहीं करती उन सबको तत्प्रत्ययिक—उस कारण से छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

आयारपकप्प-पम्हुईए विधि-पदं

15. निग्गंथीए नवडहरतरुणियाए आयारपकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे सिया। सा य पुच्छियव्वा—केण ते अज्जे! कारणेणं आयारपकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे? किं आबाहेणं उदाहु पमाएणं? सा य वएज्जा—नो आबाहेणं, पमाएणं। जावज्जीवं तीसे तप्पत्तियं नो कप्पइ पवत्तिणित्तं वा गणावच्छेइणित्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। सा य वएज्जा—आबाहेणं, नो पमाएणं। सा य संठवेस्सामी ति संठवेज्जा, एवं से कप्पइ पवत्तिणित्तं वा गणावच्छेइणित्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। सा य संठवेस्सामी ति नो संठवेज्जा, एवं से नो कप्पइ पवत्तिणित्तं वा गणावच्छेइणित्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

आचारप्रकल्प-प्रस्मृते: विधि-पदम्

निर्ग्रन्थ्या: नव 'डहर' तरुण्या: आचार-प्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टं स्यात्। सा च प्रष्टव्या—केन ते आर्ये! कारणेन आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टम्? किम् आबाधया उताहो प्रमादेन? सा च वदेत्—नो आबाधया, प्रमादेन। यावज्जीवं तस्या: तत्प्रत्ययं नो कल्पते प्रवर्तिनीत्वं वा गणावच्छेदिकात्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। सा च वदेत्—आबाधया, नो प्रमादेन। सा च संस्थापयिष्यामि इति संस्थापयेत्, एवं तस्या: कल्पते प्रवर्तिनीत्वं वा गणावच्छेदिकात्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। सा च संस्थापयिष्यामि इति नो संस्थापयेत्, एवं तस्या: नो कल्पते प्रवर्तिनीत्वं वा गणावच्छेदिकात्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

आचारप्रकल्प—विस्मृति का विधि-पद

15. नव, डहरिका और तरूणी निर्ग्रन्थी के आचारप्रकल्प नामक अध्ययन विस्मृत हो जाए। तो उसे पूछना चाहिए—आर्या! तुमने किस कारण से आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को विस्मृत किया? क्या आबाधा से अथवा प्रमाद से?

और वह कहे—आबाधा से नहीं, प्रमाद से। यावज्जीवन उसे उस कारण से प्रवर्तिनी अथवा गणावच्छेदिका के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। और वह कहे—आबाधा से, प्रमाद से नहीं और वह संस्थापित (कंठस्थ) कर लूंगी (ऐसा कहकर) संस्थापित कर ले—कंठस्थ कर ले, इस प्रकार उसे प्रवर्तिनी अथवा गणावच्छेदिका के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है। और वह संस्थापित कर लूंगी (ऐसा कहकर) संस्थापित नहीं करे, इस प्रकार उसे प्रवर्तिनी अथवा गणावच्छेदिका के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

16. निग्गंथस्स नवडहरतरुणस्स आयारपकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे सिया। से य पुच्छियव्वे—केण ते अज्जो! कारणेणं आयारपकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे? किं आबाहेणं उदाहु पमाएणं? से य वएज्जा—नो आबाहेणं, पमाएणं। जावज्जीवं तस्स तप्पत्तियं नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। से य वएज्जा—आबाहेणं, नो पमाएणं। से य संठवेस्सामी ति संठवेज्जा, एवं से कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। से य संठवेस्सामी ति नो संठवेज्जा, एवं से नो कप्पइ आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

निर्ग्रन्थस्य नव 'डहर' तरुणस्य आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टं स्यात्। स च प्रष्टव्य:—केन ते आर्ये! कारणेन आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टम्? किम् आबाधया उताहो प्रमादेन? स च वदेत्—नो आबाधया, प्रमादेन। यावज्जीवं तस्य तत्प्रत्ययं नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावत् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। स च वदेत्—आबाधया, नो प्रमादेन। स च संस्थापयिष्यामि इति संस्थापयेत्, एवं तस्य: कल्पते आचार्यत्वं वा यावत् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। स च संस्थापयिष्यामि इति नो संस्थापयेत्, एवं तस्य नो कल्पते आचार्यत्वं वा यावत् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

16. नव, डहर और तरूण निर्ग्रन्थ को यदि आचारप्रकल्प नामक अध्ययन विस्मृत हो जाए। तो उसे पूछना चाहिए—आर्य! तुमने किस कारण से आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को विस्मृत किया? क्या आबाधा से अथवा प्रमाद से? और वह कहे—आबाधा से नहीं, प्रमाद से। यावज्जीवन उसे उस कारण से आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

और वह कहे—आबाधा से, प्रमाद से नहीं और वह संस्थापित (कंठस्थ) कर लूंगा (ऐसा कहकर) संस्थापित कर ले—कंठस्थ कर ले, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

और वह संस्थापित कर लूंगा (ऐसा कहकर) संस्थापित नहीं करे, इस प्रकार उसे आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।३

सूत्र 15,16

3.

प्रस्तुत सूत्रों में प्रवर्तिनी, गणावच्छेदिका, आचार्य और गणावच्छेदक पद की अर्हता का उल्लेख हैं यदि इनमें से कोई प्रमाद के कारण आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को विस्मृत करते हैं। उन्हें यावज्जीवन पद नहीं दिया जाता।

यदि कोई आबाधा के कारण प्रकल्पाध्ययन को विस्मृत करते हैं, पुन: संधान (कण्ठस्थ) करने के लिए संकल्प करते हैं, उन्हें पद दिया जा सकता है। आबाधा के कारण निम्‍नलिखित हो सकते हैं—

1. स्वयं ग्लान होने पर।

2. ग्लान की परिचर्या करने पर।

3. अशिव अथवा दुर्भिक्ष होने पर।

4. राजा के प्रद्वेष के कारण वहां से पलायन करने पर।

भाष्य में उपर्युक्त स्थिति को अजापालक, वैद्य, यौद्धा आदि उदाहरणों से समझाया है।

एक अजापालक ने प्रमाद के कारण (खेलने का प्रमाद) अजाओं को नष्ट कर दिया। उसे पुन: अजापालन का कार्य नहीं मिला। एक दूसरे अजापालक को शूल आदि का रोग हो गया। अजाएं नष्ट हो गई, उसे पुन: उसी काम पर रख लिया। इसी प्रकार जो निर्ग्रन्थी अथवा निर्ग्रन्थ प्रमादवश प्रकल्पाध्ययन को विस्मृत करते हैं, उन्हें गण नहीं दिया जाता अर्थात् प्रवर्तिनी गणावच्छेदिका, गणावच्छेदक आदि का पद नहीं दिया जाता और जो आबाधा से ग्लानत्व आदि के कारण से आचारप्रकल्प को विस्मृत कर देते हैं उनको पुन: सन्धान कर लेते हैं तो उन्हें गण दिया जा सकता हैं।

शब्द विमर्श

नवडहरतरुणियाए—नवक शब्द का सम्बन्ध दीक्षा पर्याय से है। डहरिका व तरुणी का सम्बन्ध अवस्था से है।

तीन वर्ष की दीक्षा पर्याय वाली निर्ग्रन्थी नव कहलाती है।

जन्म पर्याय से अठारह वर्ष तक की अवस्था वाली निर्ग्रन्थी डहरिका कहलाती है।

उन्नीस वर्ष से चालीस वर्ष तक की अवस्था वाली निर्ग्रन्थी तरुणी कहलाती है।

17. थेराणं थेरभूमिपत्ताणं आयार-पकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे सिया। कप्पइ तेसिं संठवेमाणाण वा असंठवेमाणाण वा आयरियत्तं वा जाव गणावच्छेइयत्तं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

स्थविरान् स्थविरभूमिप्राप्तानाम् आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टं स्यात्। कल्पते तेषां संस्थापयतां वा असंस्थापयतां वा आचार्यत्वं वा यावत् गणावच्छेदिकत्वं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

17. स्थविरभूमिप्राप्त स्थविरों को आचार-प्रकल्प नामक अध्ययन विस्मृत हो जाए। वे आचारप्रकल्प को संस्थापित—कंठस्थ करें अथवा कंठस्थ न करें। उन्हें आचार्य अथवा यावत् गणावच्छेदक के रूप में उद्दिष्ट करना अथवा धारण करना कल्पता है।

18. थेराणं थेरभूमिपत्ताणं आयार-पकप्पे नामं अज्झयणे परिब्भट्ठे सिया। कप्पइ तेसिं सन्निसण्णाण वा संतुयट्टाण वा उत्ताणयाण वा पासिल्लयाण वा आयारपकप्पं नामं अज्झयणं दोच्चं पि तच्चं पि पडिच्छित्तए वा पडिसारेत्तए वा।।

स्थविरान् स्थविरभूमिप्राप्तानाम् आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं परिभ्रष्टं स्यात्। कल्पते तेषां सन्निषण्णानां वा संत्वग्वर्तितानां वा उत्तानकानां वा पार्श्‍वीयानां वा आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनं द्वि: अपि त्रि: अपि प्रत्येषितुं वा प्रतिस्मारयितुं वा।

18. स्थविरभूमिप्राप्त स्थविरों को यदि आचारप्रकल्प नामक अध्ययन विस्मृत हो जाए। उन्हें बैठे हुए, लेटे हुए, उत्तान अवस्था में अवस्थित अथवा पार्श्‍वत: अवस्थित आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को दो बार भी, तीन बार भी ग्रहण करना अथवा प्रतिस्मरण करना कल्पता है।४

सूत्र 17,18

4.

सूत्रद्वय में अपवाद विधि का प्रज्ञापन है। इसमें स्थविर के महत्त्व को बताया गया है। स्थविर यदि अवस्था, रोग आदि की आबाधा से आचारप्रकल्प को संस्थापित नहीं कर सकता तो भी उसे आचार्य आदि पद दिया जा सकता है। साधारणतया आचारप्रकल्प की विस्मृति होने पर आचार्य-उपाध्याय पद पर अवस्थित रहने की योग्यता नहीं मानी जाती। भाष्यकार के अनुसार सूत्र की विस्मृति होने पर आचार्य-उपाध्याय पद पर अवस्थित रहने से चार लघुमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है तथा अर्थ की विस्मृति होने पर चार गुरुमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

इसका हेतु यह है सूत्र पाठ स्मृति में होने से वाचना दी जा सकती है और अर्थ जिसकी स्मृति में होता है वह प्रायश्‍चित्त प्राप्त भिक्षु को प्रायश्‍चित्त देकर उसकी विशोधि कर सकता है। अत: आचार्य-उपाध्याय को दोनों (सूत्र और अर्थ) से सम्पन्न होना आवश्यक है।

दूसरे सूत्र में आचारप्रकल्प की वाचना के लिए स्थविर को विशेष छूट दी गई है। स्थविर को यदि शारीरिक अस्वस्थता आदि के कारण आचारप्रकल्प विस्मृत हो जाएं तो निषद्यागत आदि अवस्थाओं में भी सूत्र का स्मरण किया जा सकता है। प्रतिस्मारणा कराई जा सकती है। सामान्यत: सूत्र अथवा अर्थ की वाचना देने वाला चाहे रत्‍नाधिक हो, समरत्‍नाधिक हो अथवा अवमरत्‍नाधिक हो, वाचना ग्रहण करने वाले को तदनुरूप कृतिकर्म—विनय आदि करना चाहिए। यदि सूत्र आदि की वाचना के समय अभ्युत्थान, अञ्जलि-प्रणाम आदि नहीं किए जाए तो न सम्यक् निर्जरा का लाभ होता है और न ही शास्त्र स्थिर व परिचित होता है। प्रांतदेवता कुपित होकर उसके ज्ञान को अज्ञान—विभंगज्ञान कर सकते हैं। अथवा कलह की उत्पत्ति हो सकती है। स्थविर यदि शक्ति होते हुए कृतिकर्म आदि नहीं करता तो उसे प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। अशक्यता की स्थिति में अपवाद विधि का सेवन करता है तो तरूण भिक्षुओं के मन में उस स्थिति को देखकर श्रद्धा उत्पन्न होती है।

निग्गंथस्स निग्गंथीए य अण्ण-मण्णआलोयणा-पदं

19. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णस्स अंतिए आलोएत्तए। अत्थियाइं त्थ केइ आलोयणारिहे, कप्पइ ण्हं तस्स अंतिए आलोएत्तए, नत्थियाइं त्थ केइ आलोयणारिहे एव ण्हं कप्पइ अण्णमण्णस्स अंतिए आलोएत्तए।।

निर्ग्रन्थस्य निर्ग्रन्थ्या: च अन्योन्यालोचना-पदम्

19. ये निर्ग्रन्था: च निर्गन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, नो कल्पते अन्योन्यस्य अन्तिके आलोचयितुम्। अस्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आलोचनार्ह:, कल्पते तस्य अन्तिके आलोचयितुम्। नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आलोचनार्ह: एवं कल्पते अन्योन्यस्य अन्तिके आलोचयितुम्।

निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी का परस्पर आलोचना-पद

19. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक हैं, उन्हें एक दूसरे के पास (परपक्ष में) आलोचना करना नहीं कल्पता। यदि कोई (स्वपक्ष में) आलोचनार्ह हो, उसके पास आलोचना करना कल्पता है। यदि कोई (स्वपक्ष में) आलोचनार्ह न हो, इस स्थिति में एक दूसरे के पास (परपक्ष में) आलोचना करना कल्पता है।५

सूत्र 19

5.

व्यवहारभाष्य में आलोचना के लिए चार भंग बतलाए गए हैं—

1. निर्ग्रन्थी निर्ग्रन्थ के पास।

2. निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थी के पास।

3. निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थ के पास।

4. निर्ग्रन्थी निर्ग्रन्थी के पास।

इनमें पहले दो भंग वर्जित है। परस्पर का तात्पर्य है—इन दो भंगों का प्रतिषेध। यदि स्वपक्ष में आलोचना देने वाला न हो तो परस्पर (परपक्ष निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थी के पास) आलोचना की जा सकती है।

प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त प्रथम दो भंग उत्सर्गविधि के हैं। इनमें परस्पर आलोचना करने का प्रतिषेध किया गया है। अंतिम दो भंग अपवाद विधि के हैं इनमें परस्पर आलोचना करने का विधान किया गया है। अकारण परपक्ष में आलोचना करने से चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। आज्ञाविराधना आदि अनेक दोषों की संभावना हो सकती है।

भाष्य व वृत्ति में परपक्ष में आलोचना देने वाली निर्ग्रन्थी की विशेषताओं-योग्यताओं का उल्लेख किया है जो इस प्रकार हैं।

1. गीतार्थ—जो सूत्र, अर्थ और सूत्रार्थ—दोनों में निष्णात है।

2. कृतकरण—जो आलोचना प्रदत्त के पास अनेक बार सहायक रह चुकी है। जो कर्त्तव्य के प्रति तत्पर है।

3. प्रौढ़—जो सूत्र और अर्थ दोनों के अनुसार प्रायश्‍चित्त देने में समर्थ है।

4. परिणामिक—जो अपरिणामिक व अतिपरिणामिक को उचित आलोचना दे सके।

5. गंभीर—जो महादोष की आलोचना देने पर भी उसे दूसरों को नहीं बतलाती। मितभाषिणी है तथा अकुतूहल स्वभाववाली होती है।

6. चिरदीक्षित—जो दीक्षा पर्याय से ज्येष्ठ है।

7. वृद्ध—जो श्रुतपर्याय तथा वय-अवस्था से ज्येष्ठ है।

निग्गंथस्स निग्गंथीए य अण्णमण्ण-वेयावडिय-पदं

20. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, नो ण्हं कप्पइ अण्णमण्णस्स वेयावच्चं कारवेत्तए अत्थियाइं त्थ केइ वेयावच्चकरे कप्पइ ण्हं वेयावच्चं कारवेत्तए नत्थियाइं त्थ केइ वेयावच्चकरे एव ण्हं कप्पइ अण्णमण्णस्स वेयावच्चं कारवेत्तए।।

निर्ग्रन्थस्य निर्ग्रन्थ्या: च अन्योन्यवैयावृत्त्य-पदम्

ये निर्ग्रन्था: च निर्ग्रन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, नो कल्पते अन्योन्यस्य वैयावृत्त्यं कारयितुम् अस्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् वैयावृत्त्यकर: कल्पते वैयावृत्त्यं कारयितुम्। नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् वैयावृत्त्यकर: एवं कल्पते अन्योन्यस्य वैयावृत्त्यं कारयितुम्।

निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी का परस्पर वैयावृत्त्य-पद

20. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक हैं, उन्हें एक दूसरे से (परपक्ष में) वैयावृत्त्य करवाना६ नहीं कल्पता। यदि कोई (स्वपक्ष में) वैयावृत्त्य करने वाला हो, उनसे वैयावृत्त्य करवाना कल्पता है। यदि कोई (स्वपक्ष में) वैयावृत्त्य करने वाला न हो, इस स्थिति में एक दूसरे से (परपक्ष में) वैयावृत्त्य करवाना कल्पता है।

सूत्र 20

6. परस्पर वैयावृत्त्य करवाना (अण्णमण्णस्स वेयावच्चं....)

उत्सर्ग विधि के अनुसार निर्ग्रन्थ निर्ग्रन्थ का और निर्ग्रन्थी निर्ग्रन्थी का वैयावृत्त्य कर सकती है। किंतु आपवादिक स्थिति में यदि कोई आगाढ़ागाढ़ कारण से आक्रान्त हो जाए। उसका उपचार कोई दूसरा निर्ग्रन्थ नहीं जानता, निर्ग्रन्थी जानती है। उस स्थिति में निर्ग्रन्थी, निर्ग्रन्थ का वैयावृत्त्य कर सकती है और निर्ग्रन्थ भी निर्ग्रन्थी का वैयावृत्त्य कर सकता है। सर्प दंश आदि विशेष स्थिति में तथा इसी प्रकार के अन्य रोगों में जिनका उपचार विद्या, मंत्र आदि के द्वारा संभव है और परपक्ष में उसका ज्ञाता है, उस स्थिति में परपक्ष से यतनापूर्वक यथाविधि चिकित्सा कराई जा सकती है।

सूत्र में परस्पर चिकित्सा का विधान किया गया है। भाष्यकार के अनुसार यह विधान आपवादिक है। क्योंकि इससे अनेक कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं। आज्ञा विराधना, अनवस्था आदि अनेक दोषों की संभावना हो सकती है। शीलविराधना हो सकती है। स्वपक्ष में चिकित्सक समर्थ व ज्ञाता होने पर भी जो इसका विपर्यास करता है यदि वह स्थविर है तो उसे चार लघुमास का व तरुण है तो चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

सपक्ष में वैद्य, विद्या, मंत्र आदि का कोई ज्ञाता नहीं है। गृहस्थ वैद्य आदि का योग नहीं है और परपक्ष में उसका ज्ञाता है तो चिकित्सा कराई जा सकती है। चिकित्सा नहीं कराई जाती तो असमाधिमरण से इहलौकिक—आमर्ष आदि और पारलौकिक देवलोक की प्राप्ति तथा लवसत्तम आदि लब्धियों से वंचित रहना पड़ता है। असमाधिमरण होने से वह आराधक नहीं हो सकता।

भाष्य में तत्सम्बन्धी रोग (सर्पदंश आदि) चिकित्सा की दृष्टि से अनेक विद्याओं, यंत्रों का उल्लेख किया है। परम्परा की जोड़ में श्रीजयाचार्य ने इसी तथ्य को स्पष्ट किया है—किसी गृहस्थ को सर्प ने काट दिया है। कोई मंत्रवादी झाड़ा देकर उसका उपचार कर रहा है। यदि कोई भिक्षु जिसको सर्प ने काट लिया है, वह भी मंत्रविद् के पास अपने स्वास्थ्य की कामना से गृहस्थ के साथ बैठता है तो उसमें कोई दोष नहीं है।

21. निग्गंथं च णं राओ वा वियाले वा दीहपट्ठो लूसेज्जा इत्थी वा पुरिसं ओमज्जेज्जा पुरिसो वा इत्थिं ओमज्जेज्जा। एवं से कप्पइ, एवं से चिट्ठइ, परिहारं च णो पाउणइ—एस कप्पे थेरकप्पियाणं। एवं से नो कप्पइ, एवं से नो चिट्ठइ, परिहारं च पाउणइ—एस कप्पे जिणकप्पियाणं।। —त्ति बेमि।।

निर्ग्रन्थं च रात्रौ वा विकाले वा दीर्घपृष्ठ: लूषयेत्। स्त्री वा पुरुषम् अवमृज्यात् पुरुष: वा स्त्रीम् अवमृज्यात्। एवं तस्य कल्पते, एवं तस्य तिष्ठति, परिहारं च न प्राप्‍नोति—एष कल्प: स्थविर-कल्पिकानाम्। एवं तस्य नो कल्पते, एवं तस्य नो तिष्ठति, परिहारं च प्राप्‍नोति—एष कल्प: जिनकल्पिका-नाम्। इति ब्रवीमि।।

21. निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी को रात्री में अथवा विकाल बेला में सर्प काट ले। स्त्री पुरुष का अवमार्जन (उपचार) करे। पुरुष स्त्री का अवमार्जन करे। इस प्रकार उसे कल्पता है, इस प्रकार वह संयमपर्याय में स्थित रहता है और वह प्रायश्‍चित्त को प्राप्त नहीं होता। यह स्थविरकल्पिकों का कल्प—मर्यादा है। इस प्रकार उसे नहीं कल्पता है, इस प्रकार वह संयमपर्याय में स्थित नहीं रहता है और वह प्रायश्‍चित्त को प्राप्त होता है। यह जिनकल्पिकों का कल्प—मर्यादा है।७ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 21

7.

कप्पो में छह प्रकार की कल्पस्थिति प्रज्ञप्त हैं—

1. सामायिकसंयतकल्पस्थिति।

2. छेदोपस्थापनीयसंयत कल्पस्थिति।

3. निर्विशमानकल्पस्थिति।

4. निर्विष्टकायिककल्पस्थिति।

5. जिनकल्पस्थिति।

6. स्थविरकल्पस्थिति।

आचारशास्त्र में प्ररूपित साधु के आचार में अवस्थित को कल्पस्थिति कहा है अथवा मर्यादा को कल्पस्थिति कहा है।

प्रस्तुत छह कल्पस्थिति में अंतिम दो जिनकल्पिक व स्थविरकल्पिक है। प्रस्तुत सूत्रद्वयी में स्थविरकल्पिक व जिनकल्पिक का आचार भिन्न-भिन्न होता है। इसी बात को स्पष्ट किया गया है।

स्थिविरकल्पिक यथा-अवसर चिकित्सा व औषध का सेवन कर सकते हैं। कारणवश शारीरिक परिकर्म भी यतनापूर्वक कर सकते हैं। फिर भी उनका श्रमणत्व रहता है। किंतु स्थविरकल्पिक को निष्कारण दर्प से अथवा अयतना से वैयावृत्त्य करवाना नहीं कल्पता है। कारण में यतनापूर्वक वैयावृत्त्य करवाया जा सकता है। वैयावृत्त्य कराने से उन्हें छेद व परिहारतप प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता।

जिनकल्पिक किसी भी स्थिति में चिकित्सा व औषध का सेवन नहीं कर सकते। जिनकल्पिक पूर्णतया उत्सर्गस्थित होते हैं। अपवाद मार्ग का सेवन नहीं कर सकते। प्रस्तुत सूत्रद्वयी से यही तथ्य स्पष्ट होता है।

♦

छठा उद्देशक

06

आमुख

ववहारो का यह उद्देशक सूत्र संख्या की दृष्टि से सबसे लघु किंतु महत्त्वपूर्ण है। इस उद्देशक में मात्र ग्यारह सूत्र हैं। इसका मुख्य प्रतिपाद्य है—

• ज्ञातवीथि की सामाचारी का निर्देश।

• अतिशयों का कथन।

• अगीतार्थों के सहावस्थान का निषेध।

• अल्पश्रुत व बहुश्रुत का क्रमश: एकाकीवास निषेध व विधि का कथन।

सूत्र संख्या 8 और 9 में क्रमश: हस्तकर्म व मैथुन प्रतिसेवना के प्रायश्‍चित्त का विधान है। अंतिम सूत्र में कृतप्रायश्‍चित्त निर्ग्रन्थी की उपसंपदनविधि का उल्लेख है।

सूत्रकार ने ज्ञातवीथि में भिक्षा के लिए जाने वाले भिक्षु के लिए विशेष विधान किए हैं—

1. भिक्षु ज्ञातवीथि में स्थविर की अनुमति से जा सकता है।

2. बहुश्रुत भिक्षु के साथ जा सकता है।

भाष्यकार के अनुसार सूत्रकार ने ये विधान आधाकर्म, उद्गम आदि दोषों से बचने के लिए, अनासक्ति का विकास करने के लिए तथा सुविधावादी मनोवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए किये हैं।१

1. व्यभा. गा. 2450,2451

दूसरे सूत्र में आचार्य-उपाध्याय के पांच अतिशयों का प्रज्ञापन है तथा तीसरे सूत्र में गणावच्छेदक के दो अतिशयों का उल्लेख है। भाष्य में लगभग 186 गाथाओं में प्रस्तुत विषय का विवेचन किया गया है।२

2. वही, गा. 2521-2707

सूत्रकार ने अल्पश्रुत भिक्षु के लिए एकाकीवास का निषेध व बहुश्रुत भिक्षु के लिए एकाकीवास का विधान किया है। किंतु बहुश्रुत भिक्षु भी भिक्षुभाव की जागरणा करता हुआ उपाश्रय में ही एकाकीवास कर सकता है। भाष्य में भी प्रस्तुत विषय पर समग्रता से विवेचन किया गया है। एकाकी-विहरण के दोषों पर भी प्रकाश डाला गया है।३

3. वही, गा. 2769-2777

सूत्र संख्या 8 और 9 भाव विशुद्धि की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। मैथुनक्रीड़ा देखकर यदि भिक्षु के मन में हस्तकर्म की भावना जागृत होती है और वह शुक्रपुद्गलों का निर्घातन करने के लिए प्रतिसेवना करता है तो उसे अनुद्घातिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

प्रस्तुत उद्देशक के अंतिम दो (10,11) सूत्रों में प्रमाद स्थान का निरूपण है, यदि कोई निर्ग्रन्थी किसी अनाचार का सेवन करे तो पूर्वसेवित अनाचार की आलोचना करने के बाद ही उसको उपसंपदा दी जा सकती है, उपसंपदा देने के बाद उसके साथ संभोज, संवास आदि का व्यवहार किया जा सकता है४ तत्पश्‍चात् उसके लिए आचार्य, उपाध्याय व प्रवर्तिनी का निर्देश दिया जा सकता है।५

4. व्यभा. उद्दे. 6 वृ. प. 67

5. वही, वृ.प. 67

छट्ठो उद्देसो : छठा उद्देशक

मूल

सयणगिह-गमणविहि-पदं

1. भिक्खू य इच्छेज्जा नायविहिं एत्तए, नो से कप्पइ थेरे अणापुच्छित्ता नायविहिं एत्तए, कप्पइ से थेरे आपुच्छित्ता नायविहिं एत्तए। थेरा य से वियरेज्जा, एवं से कप्पइ नायविहिं एत्तए। थेरा य से नो वियरेज्जा, एवं से नो कप्पइ नायविहिं एत्तए। जे तत्थ थेरेहिं अविइण्णे नायविहिं एइ, से संतरा छेए वा परिहारे वा। नो से कप्पइ अप्पसुयस्स अप्पागमस्स एगाणियस्स नायविहिं एत्तए। कप्पइ से जे तत्थ बहुस्सुए बब्भागमे तेण सद्धिं नायविहिं एत्तए। तत्थ से पुव्वागमणेणं पुव्वाउत्ते चाउलोदणे, पच्छाउत्ते भिलिंग-सूवे, कप्पइ से चाउलोदणे पडिग्गाहेत्तए, नो से कप्पइ भिलिंगसूवे पडिग्गाहेत्तए। तत्थ से पुव्वागमणेणं पुव्वाउत्ते भिलिंगसूवे, पच्छाउत्ते चाउ-लोदणे, कप्पइ से भिलिंगसूवे पडिग्गाहेत्तए, नो से कप्पइ चाउलोदणे पडिग्गाहेत्तए। तत्थ से पुव्वागमणेणं दो वि पुव्वाउत्ते कप्पइ से दो वि पडिग्गाहेत्तए। तत्थ से पुव्वागमणेणं दो वि पच्छाउत्ते नो से कप्पइ दो वि पडिग्गाहेत्तए।।

संस्कृत छाया

स्वजनगृह-गमनविधि-पदम्

भिक्षु: च इच्छेत् ज्ञातवीथिम् एतुम्, नो तस्य कल्पते स्थविरान् अनापृच्छ्य ज्ञातवीथिम् एतुम्, कल्पते तस्य स्थविरान् आपृच्छ्य ज्ञातवीथिम् एतुम्। स्थविरा: च तस्मै: वितरेयु:, एवं तस्य कल्पते ज्ञातवीथिम् एतुम्। स्थविरा: च तस्मै नो वितरेयु:, एवं तस्य नो कल्पते ज्ञातवीथिम् एतुम्। य: तत्र स्थविरै: अवितीर्ण: ज्ञातवीथिम् एति, तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा। नो तस्य कल्पते अल्पश्रुतस्य अल्पागमस्य एकाकिन: ज्ञातवीथिम् एतुम्। कल्पते तस्य य: तत्र बहुश्रुत: बह्वागम: तेन सार्धं ज्ञातवीथिम् एतुम्। तत्र तस्य पूर्वागमनेन पूर्वायुक्त: 'चाउल' ओदन:, पश्‍चादायुक्त: भिलिङ्गसूप:, कल्पते तस्य 'चाउल' ओदन: प्रतिग्रहीतुम्, नो तस्य कल्पते भिलिङ्गसूप: प्रतिग्रहीतुम्। तत्र तस्य पूर्वागमनेन पूर्वायुक्त: भिलिङ्गसूप:, पश्‍चादायुक्त: 'चाउल' ओदन:, कल्पते तस्य भिलिङ्गसूप: प्रतिग्रहीतुम्, नो तस्य कल्पते 'चाउल' ओदन: प्रतिग्रहीतुम्। तत्र तस्य पूर्वागमनेन द्वावपि पूर्वायुक्तौ कल्पेते तस्य द्वावपि प्रतिग्रहीतुम्। तत्र तस्य पूर्वागमनेन द्वावपि पश्‍चादायुक्तौ नो तस्य कल्पेते द्वावपि प्रतिग्रहीतुम्।

हिन्दी अनुवाद

स्वजनगृह-गमन विधि का-पद

1. कोई भिक्षु ज्ञातवीथि में१ जाना चाहता है, स्थविरों की अनुमति के बिना ज्ञातवीथि में जाना नहीं कल्पता, स्थविरों की अनुमति प्राप्त कर उसे ज्ञातवीथि में जाना कल्पता है।

स्थविर यदि अनुमति दें, इस प्रकार उसे ज्ञातवीथि में जाना कल्पता है। स्थविर यदि अनुमति न दें, इस प्रकार उसे ज्ञातवीथि में जाना नहीं कल्पता। जो स्थविरों की अनुमति के बिना ज्ञातवीथि में जाता है, उसे स्वकृत अंतराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

अल्पश्रुत, अल्पागम को ज्ञातवीथि में अकेले को जाना नहीं कल्पता।२ बहुश्रुत, बहुआगम के साथ उसे ज्ञातवीथि में जाना कल्पता है।

वहां उसके आगमन से पहले चावलोदन पूर्व निष्पन्न है और मसूर आदि की दाल३ पश्‍चात् निष्पन्न है, तो उसे चावलोदन ग्रहण करना कल्पता है, उसे मसूर आदि की दाल ग्रहण करना नहीं कल्पता। वहां उसके आगमन से पहले मसूर आदि की दाल पूर्व निष्पन्न है और चावलोदन पश्‍चात् निष्पन्न है, तो उसे मसूर आदि की दाल ग्रहण करना कल्पता है, उसे चावलोदन ग्रहण करना नहीं कल्पता।

वहां उसके आगमन से पहले दोनों पूर्व निष्पन्न है तो दोनों ही ग्रहण करना कल्पता है। वहां उसके आगमन से पहले दोनों पश्‍चात् निष्पन्न है तो दोनों ही ग्रहण करना नहीं कल्पता।

सूत्र 1

1. ज्ञातवीथि में (नायविहिं)

नायविहिं—ज्ञातजनों की वीथि। पाठान्तर में क्‍वचित 'विह' शब्द भी उपलब्ध होता है। यह देशी है जो वीथि अर्थ का वाचक है। व्यवहारभाष्य में इसके स्थान पर 'नायविधि' पद का प्रयोग मिलता है। भाष्यकार के अनुसार माता के द्वारा अथवा पिता के द्वारा जो सम्बन्ध होता है वह ज्ञातविधि है। अथवा माता-पिता आदि पूर्व-संस्तुत तथा श्‍वसुर-सास आदि पश्‍चात्-संस्तुत समस्त ज्ञातिजन ज्ञातविधि के अन्तर्गत आते हैं। मलयगिरि ने विधि शब्द को भेदवाची मानकर इसकी व्याख्या की है। प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त 'नायविहिं' का अनुवाद ज्ञातवीथि किया गया है।

दशाश्रुतस्कन्ध में 'नायवीथिं' पाठ है और उसका अनुवाद भी ज्ञातिवीथि किया गया है।

2. अल्पश्रुत, अल्पागम को अकेले को ज्ञातवीथि में जाना नहीं कल्पता (नो से कप्पइ...एगाणियस्स नायविहिं एत्तए...)

अल्पश्रुत—वह भिक्षु जो अगीतार्थ है, आचारप्रकल्प का धारक नहीं है।

अल्पागम—वह भिक्षु जिसके पास जैन आगमों का ज्ञान नहीं है तथा जो अन्य (जैनेतर) ग्रंथों का ज्ञाता है।

सूत्रकार ने अल्पश्रुत व अल्पागम भिक्षु के लिए ज्ञातवीथि में अकेले जाने का निषेध किया है। भाष्यकार ने नहीं जाने के कारणों पर विमर्श किया है— अल्पश्रुत, अल्पागम भिक्षु यदि ज्ञातवीथि में अकेला जाता है तो आधाकर्म, उद्गम आदि अनेक एषणा के दोषों की संभावना हो सकती है तथा आत्मविराधना और संयम विराधना का प्रसंग उपस्थित हो सकता है। अत: अल्पश्रुत, अल्पागम भिक्षु को ज्ञातवीथि में अकेले को जाना नहीं कल्पता। उसे बहुश्रुत और बहुआगम भिक्षु के साथ ज्ञातवीथि में जाना कल्पता है।

3. मसूर आदि की दाल (भिलिंगसूवे)

प्रस्तुत उद्देशक का सूत्र 6/1 व दसाओ का सूत्र 6/18 का कुछ पाठ सदृश है। दोनों सूत्रों में समागत पाठ क्रमश: 'भिलिंगसूवे' व 'भिलंगसूवे' है। इसका अर्थ इनके व्याख्या साहित्य में भिन्न-भिन्न है। ववहारो की वृत्ति में 'भिलिंगसूवे' का अर्थ सस्‍नेहसूप किया है। दसाओ की टीका में इसका अर्थ मसूर आदि की दाल किया है।

शब्द विमर्श

'भिक्खू य'

प्रस्तुत सूत्र में भिक्षु के बाद प्रयुक्त 'य' से तात्पर्य है—भिक्षुकी। अर्थात् साध्वी या निर्ग्रन्थी।1

अप्पसुयस्स— अल्पश्रुत—वह भिक्षु जो अगीतार्थ है, आचारप्रकल्प का धारक नहीं है। प्रस्तुत सूत्र में उसके लिए अल्पश्रुत शब्द प्रयुक्त है।

अप्पागमस्स— अल्पागम—वह भिक्षु जो अन्यान्य शास्त्रों का ज्ञाता है, अध्येता है। अपने सूत्र से परिचित नहीं है। प्रस्तुत सूत्र में उसके लिए अल्पागम शब्द प्रयुक्त है।

बहुस्सुए— बहुश्रुत—वह भिक्षु जो प्रकल्पधर हो, उसे बहुश्रुत कहा गया है।

बब्भागमे— बहुआगम—वह भिक्षु जो दूसरे आगमों के अध्ययन के साथ-साथ अपने आगमों का भी ज्ञाता हो। प्रस्तुत सूत्र में उसके लिए बहुआगम शब्द प्रयुक्त है।

पुव्वागमणेणं पुव्वाउत्ते— 'आगमन से पहले, चाउलोदन पूर्व निष्पन्न है।' प्रस्तुत सूत्र में दो बार 'पुव्व' पाठ का उल्लेख है। पाठ के अनुसार इन दो शब्दों का अर्थ 'पहले' और 'पूर्व' इस प्रकार किया गया है।

चाउलोदणे— प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त 'चाउल' देशी शब्द है। इसका अर्थ है—'तन्दुल' और ओदन का अर्थ है भोजन।1 यहां पर इसका अर्थ चावल का भोजन भी किया जा सकता है।

आयरिय-उवज्झायस्स अइसेस-पदं

2. आयरिय-उवज्झायस्स गणंसि पंच अइसेसा पण्णत्ता, तं जहा— आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स पाए निगिज्झिय-निगिज्झिय पप्फोडेमाणे वा पमज्जेमाणे वा णातिक्कमति। आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स उच्चार-पासवणं विगिंचमाणे वा विसोहेमाणे वा णातिक्कमति। आयरिय-उवज्झाए पभू वेयावडियं इच्छाए करेज्जा इच्छाए नो करेज्जा। आयरिय-उवज्झाए अंतो उवस्सयस्स एगाणिए एगरायं वा दुरायं वा वसमाणे णातिक्कमति। आयरिय-उवज्झाए बाहिं उवस्सयस्स एगाणिए एगरायं वा दुरायं वा वसमाणे णातिक्कमति।।

आचार्योपाध्यायस्य अतिशेष-पदम्

आचार्योपाध्यायस्य गणे पञ्च अतिशेषा: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा— आचार्योपाध्याय: अन्त: उपाश्रयस्य पादौ निगृह्य-निगृह्य प्रस्फोटयन् वा प्रमार्जयन् वा नातिक्रामति। आचार्योपाध्याय: अन्त: उपाश्रयस्य उच्चारप्रश्रवणं विवेचयन् वा विशोधयन् वा नातिक्रामति। आचार्योपाध्याय: प्रभु: वैयावृत्त्यम् इच्छया कुर्यात् इच्छया नो कुर्यात्। आचार्योपाध्याय: अन्त:उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति। आचार्योपाध्याय: बहि: उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति। गणावच्छेदिकस्य अतिशेष-पदम् गणावच्छेदिकस्य गणे द्वौ अतिशेषौ प्रज्ञप्तौ, तद्यथा— गणावच्छेदिक: अन्त: उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति। गणावच्छेदिक: बहि: उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति।

आचार्य-उपाध्याय का अतिशेष-पद

2. गण में आचार्य-उपाध्याय के पांच अतिशेष४ (विशेष विधियां) प्रज्ञप्त हैं, जैसे—

1. आचार्य-उपाध्याय उपाश्रय में पैरों की धूलि को यतना पूर्वक (दूसरों पर न गिरे वैसे) झाड़ते हुए, प्रमार्जित करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।

2. आचार्य-उपाध्याय उपाश्रय में उच्चार-प्रश्रवण का व्युत्सर्ग और विशोधन करते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।

3. आचार्य-उपाध्याय की इच्छा पर निर्भर है कि वे किसी साधु की सेवा करें या न करें।

4. आचार्य-उपाध्याय उपाश्रय में एक रात अथवा दो रात अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।

5. आचार्य-उपाध्याय उपाश्रय से बाहर एक रात अथवा दो रात अकेले रहते हुए आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करते।

सूत्र 2

4. अतिशय (अइसेस)

जैन शासन में व्यवस्था की दृष्टि से सात पदों का निर्देश है। उनमें आचार्य और उपाध्याय—दो पृथक् पद हैं। सूत्र के अर्थ की वाचना देने वाले आचार्य और सूत्र की वाचना देने वाले उपाध्याय कहलाते थे। कभी-कभी दोनों कार्य एक ही व्यक्ति संपादित करते थे।

स्थानांग वृत्ति में अभयदेवसूरि ने भी इसी को स्पष्ट करते हुए कहा है—

किसी को अर्थ की वाचना देने के कारण आचार्य और किसी दूसरे को सूत्र की वाचना देने के कारण वह उपाध्याय कहलाता था?

प्रस्तुत सूत्र में आचार्य-उपाध्याय के पांच अतिशेष बतलाए गए हैं। अतिशेष का अर्थ है—विशेष विधि। ठाणं में भी ये पांच अतिशय निर्दिष्ट हैं। व्यवहारभाष्य में इनका विस्तार से वर्णन करते हुए प्रत्येक अतिशय के उपायों का निर्देश भी किया गया है।

1. पहला अतिशय है—बाहर से आकर उपाश्रय में पैरों की धूलि को झाड़ना। धूलि को यतनापूर्वक न झाड़ने से होने वाले दोषों का उल्लेख इस प्रकार है—

(1) प्रमार्जन के समय चरणधूलि तपस्वी आदि पर गिरने से वह कुपित होकर दूसरे गच्छ में जा सकता है।

(2) कोई राजा आदि विशेष व्यक्ति प्रव्रजित है, उस पर धूल गिरने से वह आचार्य को बुरा-भला कह सकता है।

(3) शैक्ष भी धूलि से स्पृष्ट होकर गण से अलग हो सकता है।

2. दूसरा अतिशय है—उपाश्रय में उच्चार-प्रस्रवण का व्युत्सर्जन और विशोधन करना।

आचार्य-उपाध्याय शौचकर्म के लिए एक बार बाहर जाएं। बार-बार बाहर जाने से अनेक दोष उत्पन्न हो सकते हैं—

(1) जिस रास्ते से आचार्य आदि जाते हैं, उस रास्ते में स्थित व्यापारी लोग, श्रावक आदि आचार्य को देखकर उठते हैं, वन्दन आदि करते हैं। यह देखकर दूसरे लोगों के मन में भी उनके प्रति पूजा का भाव जागृत होता है। आचार्य के बार-बार बाहर जाने से श्रावक आदि लोग उनको देखते हुए भी नहीं देखने वालों की तरह मुंह मोड़ कर वैसे ही बैठे रहते हैं। यह देख कर अन्य लोगों के मन में भी विचिकित्सा उत्पन्न होती है और वे भी पूजा-सत्कार करना छोड़ देते हैं।

(2) लोक में विशेष पूजित होते देख कोई द्वेषी व्यक्ति उनको विजन—एकान्त में प्राप्त कर मार डालता है।

(3) कोई व्यक्ति आचार्य आदि का उड्डाह करने के लिए जंगल में किसी नपुंसक दासी को भेजकर उन पर झूठा आरोप लगा सकता है।

(4) जानकारी के अभाव में गहरे जंगल में चले जाने से अनेक कठिनाइयां उपस्थित हो सकती हैं।

(5) कोई वादी ऐसा असत् प्रचार कर सकता है कि वाद के डर से आचार्य शौच के लिए चले गए। 'अरे! मेरे भय से उन्हें अतिसार हो गया है, चलो, मेरे भय से ये मर न जाएं। मुझे उनसे वाद नहीं करना है।'

(6) राजा आदि के बुलाने पर, समय पर उपस्थित न होने के कारण राजा आदि की प्रव्रज्या या श्रावकत्व के ग्रहण में प्रतिरोध हो सकता है।

(7) सूत्र और अर्थ की परिहानि हो सकती है।

3. तीसरा अतिशय है—सेवा करने की ऐच्छिकता।

आचार्य का कार्य है कि वे सूत्र, अर्थ, मंत्र, विद्या, निमित्तशास्त्र, योगशास्त्र का परावर्तन करें तथा उनका गण में प्रवर्तन करें। सेवा आदि में प्रवृत्त होने पर इन कार्यों में व्याघात आ सकता है।

भाष्यकार ने सेवा के अंतर्गत भिक्षा प्राप्ति के लिए आचार्य के गोचरी जाने अथवा गोचरी में न जाने के संदर्भ में बहुत विस्तृत चर्चा की है।

4. चौथा अतिशय है—एक-दो रात उपाश्रय में अकेले रहना।

सामान्यत: आचार्य-उपाध्याय अकेले नहीं रहते। उनके साथ सदा शिष्य रहते ही हैं। प्राचीन काल में आचार्य पर्व-दिनों में विद्याओं का परावर्तन करते थे। पर्व का अर्थ है—मास और अर्द्धमास के बीच की तिथि। अर्द्धमास के बीच की तिथि अष्टमी और मास के बीच की तिथि कृष्णा चतुर्दशी को पर्व कहा जाता है। इन तिथियों में विद्याएं साधी जाती हैं तथा चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण के दिनों को भी पर्व माना जाता है। अत: एक दिन-रात अकेले रहना पड़ता था अथवा कृष्णा चतुर्दशी अमुक विद्या साधने का दिन है और शुक्ला प्रतिपदा अमुक विद्या साधने का दिन है, तब आचार्य तीन दिन-रात तक अकेले अज्ञात में रहते हैं। सूत्र में 'वा' शब्द है। भाष्यकार ने 'वा' शब्द से यह भी ग्रहण किया है कि आचार्य महाप्राण आदि ध्यान की साधना करते समय अधिक काल तक भी अकेले रह सकते हैं। इसके लिए कोई निश्‍चित अवधि नहीं होती। जब तक पूरा लाभ न मिले या ध्यान का अभ्यास पूरा न हो, तब तक अकेला रहा जा सकता है।

5. पांचवां अतिशय है—एक-दो रात उपाश्रय से बाहर अकेले रहना।

मंत्र, विद्या आदि की साधना करते समय जब आचार्य वसति के अन्दर अकेले रहते हैं तब सारा गण बाहर रहता है और जब गण अन्दर रहता है तब आचार्य बाहर रहते हैं क्योंकि विद्या आदि की साधना में व्याक्षेप तथा अयोग्य व्यक्ति मंत्र आदि को सुनकर उसका दुरुपयोग न करे, इसलिए ऐसा करना होता है।

व्यवहारभाष्य में आचार्य के पांच अतिशय और गिनाए हैं। वे प्रस्तुत सूत्रगत अतिशयों से भिन्न प्रकार के हैं।

(1) उत्कृष्टभक्त—जो कालानुकूल और स्वभावानुकूल हो वैसा भोजन करना।

(2) उत्कृष्टपान—जिस क्षेत्र या काल में जो उत्कृष्ट पेय हो वह लेना।

(3) आचार्य के वस्त्र प्रक्षालन करना।

(4) प्रशंसन। गुरु गंभीर है, मृदुता युक्त है आदि।

(5) हाथ, पैर, नयन, दांत आदि धोना।

मुख और दांत को धोने से जठराग्‍नि की प्रबलता होती है; आंख और पैर धोने से बुद्धि और वाणी की पटुता बढ़ती है तथा शरीर का सौन्दर्य भी वृद्धिंगत होता है।

आचार्यों के उपरोक्त अतिशयों का प्रयोजन बताते हुए कहा गया है—

1. वे तीर्थंकर के संदेशवाहक होते हैं।

2. वे सूत्र और अर्थ रूप प्रवचन के दायक होते हैं।

3. उनकी वैयावृत्त्य करने से महान् निर्जरा होती है।

4. वे सापेक्षता के सूत्रधार होते हैं।

5. वे तीर्थ की अव्यवच्छित्ति के हेतु होते हैं।

गणावच्छेइयस्स अइसेस-पदं

3. गणावच्छेइयस्स गणंसि दो अइसेसा पण्णत्ता, तं जहा— गणावच्छेइए अंतो उवस्सयस्स एगाणिए एगरायं वा दुरायं वा वसमाणे णातिक्कमति। गणावच्छेइए बाहिं उवस्सयस्स एगाणिए एगरायं वा दुरायं वा वसमाणे णातिक्कमति।।

गणावच्छेदिकस्य अतिशेष-पदम्

गणावच्छेदिकस्य गणे द्वौ अतिशेषौ प्रज्ञप्तौ, तद्यथा— गणावच्छेदिक: अन्त: उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति। गणावच्छेदिक: बहि: उपाश्रयस्य एकाकी एकरात्रं वा द्विरात्रं वा वसन् नातिक्रामति।

गणावच्छेदक का अतिशेष-पद

3. गण में गणावच्छेदक के दो अतिशेष प्रज्ञप्त हैं, जैसे—

1. गणावच्छेदक उपाश्रय में एक रात अथवा दो रात अकेला रहता हुआ आज्ञा का अतिक्रमण (मर्यादा का उल्लंघन) नहीं करता।

2. गणावच्छेदक उपाश्रय से बाहर एक रात अथवा दो रात अकेला रहता हुआ अतिक्रमण नहीं करता।

अगडसुयाणं एगत्तवासविहि-पदं

4. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा एगवगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमणपवेसाए नो कप्पइ बहूणं अगडसुयाणं एगयओ वत्थए। अत्थियाइं त्थ केइ आयारपकप्पधरे नत्थियाइं त्थ केइ छेए वा परिहारे वा, नत्थियाइं त्थ केइ आयारपकप्पधरे से संतरा छेए वा परिहारे वा।।

अकृतश्रुतानाम् एकत्ववासविधि-पदम्

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा एक 'वगडाए' एकद्वारे, एक-निष्क्रमणप्रवेशे नो कल्पते बहूनाम् अकृतश्रुतानाम् एकत: वस्तुम्। अस्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आचारप्रकल्पधर: नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चित् छेद: वा परिहार: वा, नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आचारप्रकल्पधर: तस्य स्वान्तरात् छेद: वा परिहार: वा।

अकृतश्रुतों का एकत्रवासविधि-पद

4. ग्राम यावत् सन्निवेश में एक परिक्षेप (प्राकार) वाले, एक द्वार वाले, एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले (उपाश्रय में) बहुत से अकृतश्रुतों६ (अगीतार्थों) को एक साथ रहना७ नहीं कल्पता। उनमें कोई आचारप्रकल्पधर हो उन्हें कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता, उनमें कोई आचारप्रकल्पधर न हो, उन्हें स्वकृत अन्तराल के अनुसार छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

सूत्र 4

6. अकृतश्रुत (अगडसुयाणं)

अकृतश्रुत का तात्पर्य है—अगीतार्थ। प्रस्तुत सूत्र में अनेक अगीतार्थों के एकत्रवास का निषेध किया गया है। उनके लिए गीतार्थ के नेश्राय में रहने का विधान है। अगीतार्थ अनेक हों और गीतार्थ यदि एक भी उनके साथ न हो तो उन्हें एक स्थान पर रहना नहीं कल्पता। ॠतुबद्धकाल में गीतार्थ के बिना एकत्रवास करने पर लघुमासिक तथा वर्षावास में एकत्रवास करने पर चतुर्लघु प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है क्योंकि गीतार्थ मोक्षमार्ग का रास्ता भूलने वालों के लिए पथदर्शक होता है

भाष्यकार ने अकृतश्रुतों के एकत्रवास के हेतुओं और एकत्रवास से उत्पन्न दोषों का उल्लेख किया है। अकृतश्रुत—अगीतार्थ भिक्षु इन्द्रिय विषयों में आसक्त होकर एकत्रवास कर लेते हैं। कभी-कभी वे सार्थ से अलग होने पर भी अकेले रह सकते हैं।

इसी प्रकार एकत्रवास के अन्य अनेक कारण हो सकते हैं।

एकत्रवास से उत्पन्न दोष—

1. अगीतार्थ प्रायश्‍चित्त विधि को नहीं जानते—अत: न्यूनाधिक प्रायश्‍चित्त दे देते हैं।

2. वसति के दोषों को न जानने से उनका परिहार नहीं कर सकते। वे अज्ञान के कारण अनागाढ़ रोग में आगाढ़ रोग विषयक विधि और आगाढ़ रोग में अनागाढ़ रोग विषयक विधि का समाचरण कर लेते हैं।

3. मार्ग सम्बन्धित उत्सर्ग और अपवाद विधियों का सम्यक् ज्ञान न होने के कारण अनेक दोषों के आसेवन की संभावना हो सकती है।

7. एकत्रवास एक साथ रहना (एगयओ वत्थए)

प्रस्तुत सूत्रद्वयी में बहुत से अगीतार्थों का एकत्रवास विधि-निषेध विषयक निर्देश हैं। सूत्रकार के अनुसार यदि वहां कोई प्रकल्पधर हो तो अगीतार्थ गांव या सन्निवेश में तीन रात तक एकत्रवास कर सकते हैं।

प्रकल्पधर की सन्निधि में ही अगीतार्थों के एकत्रवास को विशुद्ध माना जाता है। भाष्य में स्पष्टीकरण करते हुए कहा गया है सारे प्रायश्‍चित्त—नौवें प्रत्याख्यान की तृतीय वस्तु में निबद्ध है। वहां से निर्यूहण कर उन प्रायश्‍चित्तों का प्रकल्प—निशीथ, कल्प और व्यवहार में प्रतिपादन किया गया है।

यही कारण है कि जिस मुनि ने निशीथ सूत्र का सूत्रत: और अर्थत: सम्पूर्ण अध्ययन कर लिया है, वह स्वतंत्र विहरण करने के योग्य हो जाता है। क्योंकि वह किस द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव में किस प्रकार उत्सर्ग विधि और अपवाद विधि का प्रयोग किया जाए जिससे अल्पतम दोष सेवन से बहुतर लाभ प्राप्त हो सके इसका ज्ञाता होता है।

5. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा अभिनिव्वगडाए अभिनिदुवाराए अभिनिक्खमण-पवेसाए नो कप्पइ बहूण वि अगडसुयाणं एगयओ वत्थए। अत्थियाइं त्थ केइ आयारपकप्पधरे जे तत्तियं रयणिं संवसइ नत्थियाइं त्थ केइ छेए वा परिहारे वा, नत्थियाइं त्थ केइ आयारपकप्पधरे जे तत्तियं रयणिं संवसइ सव्वेसिं तेसिं तप्पत्तियं छेए वा परिहारे वा।

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा अभि 'निव्वगडाए' अभिनिद्वारे अभिनिष्क्रमणप्रवेशे नो कल्पते बहूनाम् अपि अकृतश्रुतानाम् एकत: वस्तुम्। अस्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आचारप्रकल्पधर: य: तृतीयायां रजन्यां संवसति नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चित् छेद: वा परिहार: वा, नास्ति 'आइं' अत्र कश्‍चिद् आचारप्रकल्पधर: य: तृतीयायां रजन्यां संवसति सर्वेषां तेषां तत्प्रत्ययं छेद: वा परिहार: वा।

5. ग्राम यावत् सन्निवेश में पृथक् परिक्षेप वाले, पृथक् द्वार वाले, पृथक् निष्क्रमण-प्रवेश वाले, बहुत से अकृत-श्रुतों को एक साथ रहना नहीं कल्पता। वहां कोई आचारप्रकल्पधर हो जो तीसरी रात८ संवास करता हो, उन्हें कोई छेद अथवा परिहार प्राप्त नहीं होता, वहां कोई आचारप्रकल्पधर न हो, जो तीसरी रात संवास करता हो, उन सबको तत्प्रत्ययिक—उस कारण से छेद अथवा परिहार प्राप्त होता है।

सूत्र 5

8. आचारप्रकल्प....तीसरी रात (आयारपकप्प....तत्तिय रयणिं)

प्रकल्प का अर्थ है—वह शास्त्र जिसमें भिक्षु के प्रकल्प—व्यवहार का निरूपण हो। आचारांग का दूसरा नाम प्रकल्प है। आयारो, आयारचूला और निसीहज्झयणं को आचार-प्रकल्प कहा जाता है।

ठाणं में आचारप्रकल्प के पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. मासिक उद्घातिक।

2. मासिक अनुद्घातिक।

3. चातुर्मासिक उद्घातिक।

4. चातुर्मासिक अनुद्घातिक।

5. आरोपणा।

प्रस्तुत संदर्भ में आचारप्रकल्प का अर्थ है—निसीहज्झयणं। समवाओ में आचारप्रकल्प के अट्ठाईस प्रकारों का भिन्न प्रकार से उल्लेख किया है। जिनका समवाय अट्ठाईस में निरूपण है।

आचार्य हरिभद्रसूरि ने आचारांग को ही आचारप्रकल्प मानकर उपरोक्त अध्ययनों को गिनाया है।

आचारांग प्रथम श्रुतस्कन्ध 9

आचारांग द्वितीय श्रुतस्कन्ध 16

निसीहज्झयणं के अध्ययन 3 (उद्घात, अनुद्घात व आरोपणा)

इस प्रकार कुल अट्ठाईस अध्ययन हो जाते है।

इनका ज्ञाता आचारप्रकल्पधर कहलाता है। प्रस्तुत सूत्र में अगीतार्थ भिक्षुओं की एकत्रवास में शुद्धि कैसे हो इस विषय पर विमर्श किया गया है। यदि अनेक प्राकार, द्वार और निष्क्रमण-प्रवेश वाले उपाश्रय में बहुत से अगीतार्थ भिक्षु एक साथ रहते हैं और तीसरी रात तक कोई आचारप्रकल्पधर भिक्षु जाकर उन्हें आलोचना, प्रायश्‍चित्त आदि दे देता है, उस स्थिति में उन्हें अगीतार्थ संवासहेतुक प्रायश्‍चित्त प्राप्त नहीं होता।

यदि आचारप्रकल्पधर न हो उस स्थिति में तीसरी रात तक रहने वालों को प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

यह कारणिक सूत्र है जहां सबके लिए एक साथ स्थान, भिक्षा अथवा दोनों सुलभ न हों। वहां उन्हें पृथक्-पृथक् रहना पड़ता है। प्रस्तुत सूत्र में उसी विशेष यतना का प्रतिपादन किया गया है।

सामान्यत: अगीतार्थ भिक्षु आचार्य के पास आकर उभय काल प्रतिक्रमण, आलोचना आदि करते हैं। यदि ऐसा करने पर सूत्र व अर्थ पौरुषी भंग होने की संभावना हो, उस स्थिति में आचार्य स्वयं आलोचना देने के लिए उनके पास जाते हैं। यदि ये दोनों ही विकल्प संभव न हो तो आचार्य किसी गीतार्थ भिक्षु को उनके पास भेजते हैं।

स्थविरत्व और अजंगमत्व के कारण आचार्य का प्रतिदिन आगमन न होने की स्थिति में वे (अगीतार्थ भिक्षु) तीन दिनों के अपराधों को एकत्र कर आचार्य के समीप शोधि करते हैं।

प्रस्तुत संदर्भ में भाष्यकार ने आपवादिक परिस्थिति पर विमर्श किया है। अगीतार्थ भिक्षु तीन पृथक्-पृथक् स्थानों पर स्थित हैं। आचार्य दुर्बलता के कारण तीनों क्षेत्रों में स्थित अगीतार्थ भिक्षुओं की एक साथ संभाल करने में असमर्थ हैं। उस स्थिति में वे एक-एक दिन एक-एक स्पर्धक वाले अगीतार्थ भिक्षुओं के पास जाते हैं। इस प्रकार तीन दिन में तीन स्थानों में रहने वाले अगीतार्थ भिक्षुओं की आलोचना का क्रम पूरा होता है। यदि वे चलने में सर्वथा असमर्थ हैं तो अन्य दो स्पर्धक वाले मेधावी भिक्षु आचार्य के पास आकर अपने-अपने स्पर्धक के भिक्षुओं का (एकत्रसहवास करने वालों का) प्रायश्‍चित्त धारण करके सभी की आलोचना ग्रहण करते हैं।

यदि प्रलम्ब काल तक उनकी सार संभाल न की जाए तो वे स्वच्छंदचारी हो जाते हैं। लोगों में भिन्न प्ररूपणा करने लग जाते हैं। सक्षम अवस्था में गुरु सदैव प्रतिपृच्छा, दान और शोधि करते हैं। असमर्थ अवस्था में तीन दिनों के अपराधों को एकत्र कर शोधि की जा सकती है। तत्तियं रायणिं से यही तात्पर्य है।

शब्द विमर्श

अभिनिव्वगडाए— पृथक् परिक्षेप वाले अर्थात् अनेक वगडा वाले।

यह देशी शब्द है। इसका अर्थ है—अनेक द्वारवाले। कुछ आचार्य इसे देशी नहीं मानते उनके अनुसार इसकी छाया 'अभिनर्वकराए' है।

अप्पसुयस्स एगागिवासनिसेध-पदं

6. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा अभिनिव्वगडाए अभिनिदुवाराए अभिनिक्खमण-पवेसाए नो कप्पइ बहुसुयस्स बब्भागमस्स एगाणियस्स भिक्खुस्स वत्थए, किमंग पुणं अप्पागमस्स अप्पसुयस्स?

अल्पश्रुतस्य एकाकिवासनिषेध-पदम्

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा अभि 'निव्वगडाए' अभिनिद्वारे अभिनिष्क्रमणप्रवेशे नो कल्पते बहुश्रुतस्य बह्वागमस्य एकाकिन: भिक्षो: वस्तुम्, किमङ्ग पुन: अल्पागमस्य अल्पश्रुतस्य?

अल्पश्रुत का एकाकीवासनिषेध-पद

6. ग्राम अथवा यावत् सन्निवेश में पृथक् परिक्षेप वाले, पृथक् द्वार वाले, पृथक् निष्क्रमण-प्रवेश वाले, बहुश्रुत, बहुआगम अकेले भिक्षु को रहना नहीं कल्पता, अल्पागम, अल्पश्रुत की क्या बात?९

सूत्र 6

9.

सूत्रकार ने एक व अनेक वगडा, द्वार और निष्क्रमण-प्रवेश वाले उपाश्रय में बहुश्रुत व अल्पश्रुत सभी भिक्षुओं के लिए एकाकी-निवास का निषेध किया है। भाष्य में तत्सम्बन्धी कारणों पर विचार किया गया है।

अशुभ कर्मोदय के कारण एकाकीवास करने वाले भिक्षु के अनेक दोषों की संभावना रहती है।

1. मिथ्यात्व—एकाकी भिक्षु कदाचित् रोग ग्रस्त हो जाए तो अन्यतीर्थिक उसे असहाय देखकर उससे बातचीत करते हैं। संपर्क के कारण मिथ्यात्व को प्राप्त हो सकता है। एकाकी होने से शोधि भी नहीं हो सकती।

2. कोई गृहस्थ चोर आदि के भय से एकाकी भिक्षु की वसति में चले जाता है। कदाचित् यह भी संभव है कि नगररक्षक उसे चोर समझकर नगर से निष्कासित कर दें।

3. एकाकी होने से वह स्वच्छंद मनोवृत्ति वाला हो सकता है।

4. प्रवचन की लघुता कर सकता है। यदि अगीतार्थ एकाकी रहता है तो उसे गुरुमास व गीतार्थ एकाकी रहता है तो उसे मासलघु का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

इस प्रकार एकाकीवास में अन्य अनेक दोष हो सकते हैं। जिनका भाष्य में विशद विवेचन है।

बहुसुयस्स एगागिवासविहाण-पदं

7. से गामंसि वा जाव सन्निवेसंसि वा एगवगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमण-पवेसाए कप्पइ बहुसुयस्स बब्भागमस्स एगाणियस्स भिक्खुस्स वत्थए, उभओ कालं भिक्खु-भावं पडिजागरमाणस्स।।

बहुश्रुतस्य एकाकिवासविधान-पदम्

अथ ग्रामे वा यावत् सन्निवेशे वा एक 'वगडाए' एकद्वारे एक-निष्क्रमणप्रवेशे कल्पते बहुश्रुतस्य बह्वागमस्य एकाकिन: भिक्षो: वस्तुम्, उभत: कालं भिक्षुभावं प्रतिजाग्रत:।

बहुश्रुत का एकाकीवासविधान-पद

7. ग्राम यावत् सन्निवेश में एक परिक्षेप वाले, एक द्वार वाले, एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले, (उपाश्रय में) बहुश्रुत, बहुआगम भिक्षु को उभयकाल भिक्षुभाव के प्रति जागृत रहते हुए (चारित्र की अविराधना के लिए सामाचारी का पालन करते हुए) अकेला रहना कल्पता है।१०

सूत्र 7

10.

विशेष व्यवस्था के साथ एक वगडा, एक द्वार, एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले उपाश्रय में बहुश्रुत के लिए अकेले रहने का विधान है। भाष्यकार के अनुसार कारणवश बहुश्रुत गृह के अपवरक में अकेला रह सकता है।

किसी बहुश्रुत भिक्षु के शरीर में संक्रामक रोग हो अथवा अन्य कोई विशेष समस्या हो उस स्थिति में उसे अकेले रहने की स्वीकृति दी जा सकती है।

उसके लिए विशेष व्यवस्था यह है कि आचार्य उसके भिक्षुभाव—चारित्र की अविराधना के लिए जो सामाचारी है उसके प्रति जागरूक रहते हैं। आचार्य तीनों कालों में उसकी पृच्छा करते हैं—

प्रात:काल पूछते हैं—तुम्हारा शरीर कैसा है?

तुमने आवश्यक किया या नहीं?

मध्याह्न में पूछते हैं—तुम्हें आहार मिला या नहीं?

अपराह्न में पूछते हैं—तुम्हारे उपकरणों का किसी ने प्रतिलेखन किया या नहीं।

बहुश्रुत के एकाकीवास पर गहराई से विमर्श कर भाष्यकार ने एक महत्त्वपूर्ण तथ्य को उजागर किया है। कदाचित् बहुश्रुत किसी कारण से अकेला रहे तो अंत में अर्हत् और सिद्धों की मन में अवधारणा कर शल्यों की आलोचना कर लेता है। क्योंकि वह इस विधि का ज्ञाता होता है। अगीतार्थ—अल्पश्रुत भिक्षु इस विधि को नहीं जानता है। अत: सशल्य मृत्यु को प्राप्त कर वह दुर्गति को प्राप्त होता है।

हत्थकम्मपडिसेवणा-पायच्छित्त-पदं

8. जत्थ एए बहवे इत्थीओ य पुरिसा य पण्हावेंति तत्थ से समणे निग्गंथे अण्णयरंसि अचित्तंसि सोयंसि सुक्कपोग्गले निग्घाएमाणे हत्थकम्मपडिसेवणपत्ते आवज्जइ मासियं परिहारट्ठाणं अणुग्घाइयं।।

हस्तकर्मप्रतिसेवना-प्रायश्‍चित्त-पदम्

यत्र एते बहव: स्त्रिय: च पुरुषा: च 'पण्हावेंति' तत्र स श्रमण: निर्ग्रन्थ: अन्यतरस्मिन् अचित्ते स्रोतसि शुक्रपुद्गलान् निर्घातयन् हस्तकर्मप्रतिसेवनप्राप्त: आपद्यते मासिकं परिहारस्थानम् अनुद्घातिकम्।

हस्तकर्मप्रतिसेवना—प्रायश्‍चित्त-पद

8. जहां ये बहुत से स्त्रियां और पुरुष मिथुन क्रीड़ा करते हैं, वहां वह श्रमण निर्ग्रन्थ किसी अन्य अचित्त स्रोत (नलिकादि युग छिद्र) में शुक्रपुद्गलों का निर्घातन करता हुआ हस्तकर्मप्रतिसेवना करता है। (अथवा हस्तकर्म की भावना जागृत हो जाती है) वह अनुद्घातिक मासिक परिहारस्थान को प्राप्त करता है।

मेहुणपडिसेवणा-पायच्छित्त-पदं

9. जत्थ एए बहवे इत्थीओ य पुरिसा य पण्हावेंति तत्थ से समणे निग्गंथे अण्णयरंसि अचित्तंसि सोयंसि सुक्कपोग्गले निग्घाएमाणे मेहुणपडिसेवणपत्ते आवज्जइ चाउम्मासियं परिहारट्ठाणं अणुग्घाइयं।।

मैथुनप्रतिसेवना-प्रायश्‍चित्त-पदम्

यत्र एते बहव: स्त्रिय: च पुरुषा: च 'पण्हावेंति' तत्र स श्रमण: निर्ग्रन्थ: अन्यतरस्मिन् अचित्ते स्रोतसि शुक्रपुद्गलान् निर्घातयन् मैथुनप्रतिसेवनप्राप्त: आपद्यते चातुर्मासिकं परिहारस्थानम् अनुद्घातिकम्।

मैथुनप्रतिसेवना—प्रायश्‍चित्त-पद

9. जहां ये बहुत से स्त्रियां और पुरुष मिथुन-क्रीड़ा करते हैं, वहां वह श्रमण-निर्ग्रन्थ किसी अन्य अचित्त स्रोत (स्त्री चिह्न प्रतिमा अथवा निर्जीव स्त्री शरीर) में शुक्रपुद्गलों का निर्घातन करता हुआ मैथुन-प्रतिसेवना करता है। वह अनुद्घातिक चातुर्मासिक परिहारस्थान को प्राप्त करता है।११

सूत्र 8,9

11.

प्रस्तुत दो सूत्रों में स्त्री-पुरुष की कामक्रीड़ा को देखकर होने वाली कामोत्तेजना के लिए प्रायश्‍चित्त का विधान किया गया है।

कामक्रीड़ा को देखकर मोहकर्म का उदय होने पर यदि हस्तकर्म की वृत्ति जागती है और वह युग-छिद्र, नालिका आदि में शुक्रपुद्गलों का निर्घातन करता है, उसमें प्रसत्ति का अनुभव करता है। उसके लिए अनुद्घातिक गुरु मासिक प्रायश्‍चित्त का विधान किया गया है।

यदि मैथुन-क्रिया को देखकर भावों में मैथुन-सेवन की वृत्ति जागती है और प्रतिमा आदि में शुक्रपुद्गलों का निर्घातन करता है। मैथुन-क्रिया में आसक्त होता है तो उसके लिए चातुर्मासिक अनुद्घातिक प्रायश्‍चित्त का विधान किया गया है।

शब्द विमर्श

पण्हावेंति— मैथुनक्रीड़ा करते हैं।

अचित्तंसि सोयंसि— अचित्त स्रोत में।

वृत्ति में अचित्त स्रोत के दो प्रकार बतलाए गए हैं—

1. प्रतिमा

2. स्त्री का निर्जीव शरीर।

सुक्कपोग्गले— पुद्गलवीर्य।

उग्घाइयं, अणुग्घाइयं— अन्तराल पूर्वक वहन किया जाने वाला प्रायश्‍चित्त उद्घातिक तथा निरन्तर वहन किया जाने वाला प्रायश्‍चित्त अनुद्घातिक है।

लघुमासिक आदि उद्घातिक तथा गुरुमास आदि अनुद्घातिक प्रायश्‍चित्त है।

अकयपायच्छित्ताए निग्गंथीए उवट्ठा-वणाइनिसेध-पदं

10. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा निग्गंथिं खुयायारं सबलायारं भिन्नायारं संकिलिट्ठायारं तस्स ठाणस्स अणालोयावेत्ता अपडिक्कमावेत्ता अहारिहं पायच्छित्तं अपडिवज्जावेत्ता उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा संवसित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

अकृतप्रायश्‍चित्ताया: निर्ग्रन्थ्या: उपस्थापनादिनिषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निग्रर्र्न्थीनां वा निर्ग्रन्थीं क्षुताचारां शबलाचारां भिन्नाचारां संक्लिष्टाचारां तस्य स्थानस्य अनालोच्य अप्रतिक्राम्य यथार्हं प्रायश्‍चित्तम् अप्रतिपाद्य उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा संवस्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

अकृतप्रायश्‍चित्त निर्ग्रन्थी का उपस्थापनादि निषेध-पद

10. क्षत-आचारवाली, शबल-आचारवाली, भिन्न-आचारवाली, संक्लिष्ट आचार-वाली निर्ग्रन्थी को (जिस प्रमाद स्थान का सेवन कर वह क्षताचार यावत् संक्लिष्ट आचारवाली हुई है) उस स्थान की आलोचना कराये बिना, प्रतिक्रमण कराये बिना, यथोचित प्रायश्‍चित्त स्वीकार कराये बिना, निर्ग्रन्थ अथवा निर्ग्रन्थी को उसे उपस्थापित करना, उसके साथ संभोज करना, उसके साथ संवास करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा (स्वयं) धारण करना नहीं कल्पता।

कयपायच्छित्ताए निग्गंथीए उवट्ठा-वणाइविहाण-पदं

11. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा निग्गंथिं खुयायारं सबलायारं भिन्नायारं संकिलिट्ठायारं तस्स ठाणस्स आलोयावेत्ता पडिक्कमा-वेत्ता अहारिहं पायच्छित्तं पडिवज्जावेत्ता उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा संवसित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। —त्ति बेमि।।

कृतप्रायश्‍चित्ताया: निर्ग्रन्थ्या: उपस्थापनादिविधान-पदम्

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा निर्ग्रन्थीं क्षुताचारां शबलाचारां भिन्नाचारां संक्लिष्टाचारां तस्य स्थानस्य आलोच्य प्रतिक्राम्य यथार्हं प्रायश्‍चित्तं प्रतिपाद्य उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा संवस्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। —इति ब्रवीमि।।

कृतप्रायश्‍चित्त निर्ग्रन्थी का उपस्थापनादि विधान-पद

11. क्षत-आचारवाली, शबल-आचारवाली, भिन्न-आचारवाली, संक्लिष्ट-आचार-वाली निर्ग्रन्थी को उस स्थान की आलोचना करवाने के बाद, प्रतिक्रमण करवाने के बाद, निर्ग्रन्थ अथवा निर्ग्रन्थी को उसे उपस्थापित करना, उसके साथ संभोज करना, उसके साथ संवास करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना कल्पता है। —ऐसा मैं कहता हूं।

♦

सातवां उद्देशक

07

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों के लिए चर्या सम्बन्धी विधि-निषेध का प्रज्ञापन करना। सूत्रकार ने इस उद्देशक में अनेक विषयों का समावेश किया है—

• अन्यगण से समागत निर्ग्रन्थी को पूर्वसेवित दोष की आलोचना करवाने के बाद गण में सम्मिलित करने का प्रज्ञापन।

• विसांभोजिक व्यवस्था सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• प्रव्रजित, मुंडित आदि से सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• कलह-उपशमन सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• मार्ग में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु के शरीर का परिष्ठापन व उपकरण ग्रहण सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• शय्यातर सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

• अवग्रह की अनुज्ञापना, राजा व राज्य परिवर्तन सम्बन्धित विधि-निषेध का प्रज्ञापन।

सूत्रकार ने (1-3) सूत्रों में अन्यगण से समागत निर्ग्रन्थी को पूर्वसेवित अनाचार की आलोचना करवाने के बाद गण में शामिल करने का विधान किया है। यदि किन्हीं कारणों से प्रवर्तिनी उसे अपने पास नहीं रखना चाहती है तो उसके लिए श्रेष्ठ क्या है? इस पर भी विचार किया गया है। भाष्य और जयाचार्य कृत हुण्डी में भी प्रस्तुत विषय पर विमर्श किया गया है। वृत्तिकार ने उसे गण में नहीं रखने के हेतुओं पर भी प्रकाश डाला है।१

1. (क) व्यभा.उद्दे. 7, वृ.प. 8—यत्सूत्रे भणितं 'सेहमेव नियंठाणमिति तत्कर्त्तव्यमस्यायमर्थ एवं कृतप्रयत्‍ना अपि यदा संयत्यो नेच्छन्ति तदा ते तां मुञ्चन्तेऽपि शुद्धा:।

(ख) व्यव. हुण्डी

विसांभोजिक पद में निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों की क्रमश: प्रत्यक्ष व परोक्ष विसांभोजिक व्यवस्था का निर्देश है। भाष्यकार के अनुसार अनुपशान्त अधिकरण की अवस्था में मृत्यु होने पर भिक्षु विराधक हो जाता है।2 'कप्पो'3 तथा निसीहज्झयणं४ में भी प्रस्तुत विषय पर विमर्श किया गया है। व्याख्या-साहित्य में निर्ग्रन्थ को प्रत्यक्ष व निर्ग्रन्थी को परोक्ष विसांभोजिक करने के हेतुओं पर मनोवैज्ञानिक ढंग से विश्‍लेषण किया गया है।

2. व्यभा. गा. 2999-3000

3. कप्पो 1/34

4. निसीह. 10/14,41

सूत्रकार ने विपरीत लिंगी को आचार्य-उपाध्याय के लिए प्रव्रजित करने का विधान तथा स्वयं के लिए प्रव्रजित करने का निषेध किया है। व्यतिकृष्टदिशा-उद्देशन व व्यतिकृष्टकलह-उपशमन विधि-निषेध का प्रतिपादन करने के बाद सूत्रकार ने स्वाध्याय विधि-निषेध पद के अंतर्गत अनेक महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं की ओर ध्यान आकृष्ट किया है—

निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को बत्तीस प्रकार के अस्वाध्याय में स्वाध्याय नहीं करना चाहिए।५ ठाणं में भी प्रस्तुत विषय का प्रतिपादन है।६ निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय नहीं कर सकते, किंतु निर्ग्रन्थ के नेश्राय में निर्ग्रन्थियां व्यतिकृष्ट काल में भी स्वाध्याय कर सकती हैं। निर्ग्रन्थियां स्वयं के अस्वाध्याय में भी निर्ग्रन्थ के नेश्राय में स्वाध्याय कर सकती हैं। भाष्य में अस्वाध्याय काल में स्वाध्याय करने तथा स्वाध्याय काल में स्वाध्याय नहीं करने से होने वाले परिणामों का विस्तार से विवेचन किया गया है। उत्तरज्झयणाणि, निसीहज्झयणं और निशीथभाष्य में भी स्वाध्याय सम्बन्धित विधि-निषेधों पर विस्तार से वर्णन किया गया है।७

5. व्यभा. गा. 3101-3238

6. ठाणं 10/20,21 का टिप्पण

7. (क) उत्त. 26/18

(ख) निसीह. 19/8-15

(ग) निभा. गा. 6177,6178

संयमपर्याय के आधार पर निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी को आचार्य-उपाध्याय पद पर उद्दिष्ट करने का विधान इस उद्देशक का महत्त्वपूर्ण अंश है।

कप्पो में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु की परिष्ठापन विधि का उल्लेख है।१ प्रस्तुत उद्देशक में मार्ग में विहरण करते हुए भिक्षु के कालधर्म को प्राप्त होने पर उसकी परिष्ठापन विधि का निर्देश है। भाष्य के अनुसार—'मार्ग में यदि कोई भिक्षु कालधर्म को प्राप्त हो जाए, उसे कोई साधर्मिक देखे और उसे ज्ञात हो जाए कि यहां पर कोई गृहस्थ नहीं है, उस स्थिति में भिक्षु स्वयं अचित्त स्थण्डिल का प्रतिलेखन कर शव का परिष्ठापन करे तथा उसके उपकरणों को 'सागारकडं गहाय' अर्थात् ये उपकरण मेरे नहीं हैं, आचार्य के हैं' इस विकल्प के साथ उन्हें ग्रहण करें।२

1. कप्पो 4/25

(क) व्यभा. गा. 3254-3308

(ख) व्यभा. उद्दे. 7, वृ.प. 72

शय्यातर स्थापना-विधि पद में शय्यातर के संदर्भ में अनेक दृष्टियों से विचार किया गया है—

* शय्यातर कौन होता है?

* किराये के मकान का शय्यातर कौन होता है?

* क्रेता व विक्रेता दोनों शय्यातर कैसे हो सकते हैं?

* वृक्ष आदि के नीचे रहना हो तो भी क्या शय्यातर स्थापित करना जरूरी है।३

3. व्यभा. गा. 3352,3353

* क्या देवता भी शय्यातर हो सकता है।४

4. बृभा. गा. 4776

प्रस्तुत उद्देशक में अवग्रह की अनुज्ञापना तथा राज्य परिवर्तन होने पर अनुज्ञापना सम्बन्धित विषय पर विचार किया गया है। भिक्षु जिस राज्य में विहरण कर रहा है, वहां की राज्य व्यवस्था में परिवर्तन नहीं हुआ है, उस स्थिति में उस राज्य में वह जितने काल तक रहता है उतने काल तक पुन: आज्ञा लेने की अपेक्षा नहीं रहती है।५ किंतु जिस राज्य व्यवस्था में परिवर्तन हो जाता है, उस राज्य में विहरण करने के लिए भिक्षु को भिक्षुभाव की सुरक्षा के लिए अर्थात् तृतीय व्रत की रक्षा के लिए पुन: आज्ञा लेना जरूरी है।६ अनुज्ञा नहीं लेने से अनेक दोषों की संभावना और जिनशासन की अप्रभावना होती है।७

5. व्यभा. गा. 3355,3357

6. वही, गा. 3358,3359

7. वही, गा. 3362-3368

सत्तमो उद्देसो: सातवां उद्देशक

मूल

अण्णगणागयाए निग्गंथीए पुच्छणाइ-विहि-निसेध-पदं

1. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, नो कप्पइ निग्गंथीणं निग्गंथे अणापुच्छित्ता निग्गंथिं अण्णगणाओ आगयं खुयायारं सबलायारं भिन्नायारं संकिलिट्ठायारं तस्स ठाणस्स अणालोयावेत्ता अपडिक्कमावेत्ता अहारिहं पायच्छित्तं अपडिवज्जावेत्ता पुच्छित्तए वा वाएत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा संवसित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

संस्कृत छाया

अन्यगणागताया: निर्ग्रन्थ्या: प्रच्छनादि-विधि-निषेध-पदम्

ये निर्ग्रन्था: च निर्ग्रन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, नो कल्पते निर्ग्रन्थीनां निर्ग्रन्थान् अनापृच्छ्य निर्ग्रन्थीम् अन्यगणात् आगतां क्षुताचारां शबलाचारां भिन्नाचारां संक्लिष्टाचारां तस्य स्थानस्य अनालोच्य अप्रतिक्राम्य यथार्हं प्रायश्‍चित्तम् अप्रतिपाद्य प्रष्टुं वा वाचयितुं वा उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा संवस्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

हिन्दी अनुवाद

अन्यगण से आई हुई निर्ग्रन्थी के लिए पृच्छा आदि विधि-निषेध का पद

1. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक होते हैं, अन्य गण से आई हुई निर्ग्रन्थी को जो क्षत-आचारवाली, शबल-आचारवाली, भिन्न-आचारवाली, संक्लिष्ट-आचारवाली हो, निर्ग्रन्थ को पूछे बिना, उस पूर्व अवस्था-स्थान की आलोचना कराए बिना, प्रतिक्रमण कराए बिना, यथोचित प्रायश्‍चित्त स्वीकार कराए बिना, निर्ग्रन्थी को उसे प्रश्‍न पूछना, वाचना देना, उपस्थापित करना, उसके साथ संभोज करना, उसके साथ संवास करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा (आचार्य) अथवा अनुदिशा (उपाध्याय-प्रवर्तिनी) का उद्देश करना अथवा (स्वयं) धारण करना नहीं कल्पता।

2. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, कप्पइ निग्गंथीणं निग्गंथे आपुच्छित्ता निग्गंथिं अण्णगणाओ आगयं खुयायारं सबलायारं भिन्नायारं संकिलिट्ठायारं तस्स ठाणस्स आलोयावेत्ता पडिक्कमावेत्ता अहारिहं पायच्छित्तं पडिवज्जावेत्ता पुच्छित्तए वा वाएत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा संवसित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

ये निर्ग्रन्था: च निर्ग्रन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, कल्पते निर्ग्रन्थीनां निर्ग्रन्थान् आपृच्छ्य निर्ग्रन्थीम् अन्यगणात् आगतां क्षुताचारां शबलाचारां भिन्नाचारां संक्लिष्टाचारां तस्य स्थानस्य आलोच्य प्रतिक्राम्य यथार्हं प्रायश्‍चित्तं प्रतिपाद्य प्रष्टुं वा वाचयितुं वा उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा संवस्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

2. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक होते हैं, अन्य गण से आई हुई निर्ग्रन्थी को जो क्षत-आचारवाली, शबल-आचारवाली, भिन्न-आचारवाली, संक्लिष्ट-आचारवाली हो, निर्ग्रन्थ को पूछकर उस पूर्व अवस्था-स्थान की आलोचना करवाने के बाद, प्रतिक्रमण करवाने के बाद, यथोचित प्रायश्‍चित्त स्वीकार करवाने के बाद, निर्ग्रन्थी को उसे प्रश्‍न पूछना, वाचना देना, उपस्थापित करना, उसके साथ संभोज करना, उसके साथ संवास करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना कल्पता है।

3. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, कप्पइ निग्गंथाणं निग्गंथीओ आपुच्छित्ता वा अणापुच्छित्ता वा निग्गंथिं अण्णगणाओ आगयं खुयायारं सबलायारं भिन्नायारं संकिलिट्ठायारं तस्स ठाणस्स आलोयावेत्ता पडिक्कमावेत्ता अहारिहं पायच्छित्तं पडिवज्जावेत्ता पुच्छित्तए वा वाएत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा संवसित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा। तं च निग्गंथीओ नो इच्छेज्जा, सेहिमेव नियं ठाणं।।

ये निर्ग्रन्था: च निर्ग्रन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, कल्पते निर्ग्रन्थानां निर्ग्रन्थी: आपृच्छ्य वा अनापृच्छ्य वा निर्ग्रन्थीम् अन्यगणात् आगतां क्षुताचारां शबलाचारां भिन्नाचारां संक्लिष्टाचारां तस्य स्थानस्य आलोच्य प्रतिक्राम्य यथार्हं प्रायश्‍चित्तं प्रतिपाद्य प्रष्टुं वा वाचयितुं वा उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा संवस्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा। तां च निर्ग्रन्थ्य: नो इच्छेयु:, 'सेहिमेव' निजं स्थानम्।

3. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक होते हैं, अन्य गण से आई हुई निर्ग्रन्थी को जो क्षत-आचारवाली, शबल-आचारवाली, भिन्न-आचारवाली, संक्लिष्ट-आचारवाली हो, निर्ग्रन्थ को पूछकर अथवा पूछे बिना उस पूर्व अवस्था-स्थान की आलोचना कराए बिना, प्रतिक्रमण कराए बिना, यथोचित प्रायश्‍चित्त स्वीकार कराए बिना, निर्ग्रन्थी को उसे प्रश्‍न पूछना, वाचना देना, उपस्थापित करना, उसके साथ संभोज करना, उसके साथ संवास करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता। यदि निर्ग्रन्थियां उसे न रखना चाहे तो उसके लिए अपने स्थान पर जाना श्रेयस्कर है।१

सूत्र 3

1. अपने स्थान पर जाना श्रेयस्कर है (सेहिमेव नियं ठाणं)

यह देशी शब्द है, इसका अर्थ है—गया हुआ। 'पाइअसद्दमहण्णवो' में इसे धातु मानकर इसका अर्थ पलायन करना या भागना किया गया है। वृत्तिकार के अनुसार इसका अर्थ है—अपने मूल स्थान में भेजना प्रतिषिद्ध नहीं है। जयाचार्य के अभिमत से भी उस निग्रर्न्थी को अपने मूल स्थान पर भेजने में कोई दोष नहीं है। अर्थात् उसके लिए अपने मूल स्थान में जाना श्रेयस्कर है।

अन्य गण से आई हुई खण्डित-आचारवाली यावत् संक्लिष्ट-आचारवाली निर्ग्रन्थी को आलोचना, प्रतिक्रमण करवाने के बाद तथा यथोचित प्रायश्‍चित्त देने के बाद आचार्य अपने गण में शामिल कर सकते हैं, उसे सांभोजिक बना सकते हैं।

यदि सांभोजिक निर्ग्रन्थियां उसे किसी कारण से साथ में न रखना चाहे तो आचार्य उसे क्रमश: अन्य सांभोजिक, असांभोजिक, समनोज्ञ और अमनोज्ञ निर्ग्रन्थियों के साथ रखने का प्रयत्‍न करते हैं। यदि चारों में से कोई भी वर्ग उस निर्ग्रन्थी को अपने संवास में रखना न चाहे तो आचार्य उसे मुक्त करते हुए भी शुद्ध हैं—निर्दोष हैं।

भाष्यकार के अनुसार किसी साध्वी को अन्य साध्वियां अपने साथ में नहीं रखना चाहती हैं। उसके मुख्य कारण ये हो सकते हैं—

1. पार्श्‍वस्थों के ममत्व के कारण।

2. कर्मानुभव—वह कर्म के प्रभाव से प्राय: सबकी अप्रीति का पात्र होने के कारण।

3. प्रवर्तिनी के लिए अचक्षु:कांता होने के कारण।

4. निर्ग्रन्थी के ज्ञातिजनों के साथ प्रवर्तिनी की प्रतिस्पर्धा की भावना के कारण।

विसंभोइयकरण-विहि-निसेध-पदं

4. जे निग्गंथा य निग्गंथीओ य संभोइया सिया, नो ण्हं कप्पइ पारोक्खं पाडिएक्कं संभोइयं विसंभोइयं करेत्तए, कप्पइ ण्हं पच्चक्खं पाडिएक्कं संभोइयं विसंभोइयं करेत्तए। जत्थेव अण्णमण्णं पासेज्जा तत्थेव एवं वएज्जा—अह णं अज्जो! तुमए सद्धिं इमम्मि कारणम्मि पच्चक्खं संभोगं विसंभोगं करेमि। से य पडितप्पेज्जा एवं से नो कप्पइ पच्चक्खं पाडिएक्कं संभोइयं विसंभोइयं करेत्तए। से य नो पडितप्पेज्जा एवं से कप्पइ पच्चक्खं पाडिएक्कं संभोइयं विसंभोइयं करेत्तए।।

विसाम्भोगिककरण-विधि-निषेध-पदम्

ये निर्ग्रन्था: च निर्ग्रन्थ्य: च साम्भोगिका: स्यु:, नो कल्पते परोक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकं विसाम्भोगिकं कर्तुम्, कल्पते प्रत्यक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकं विसाम्भोगिकं कर्तुम्। यत्रैव अन्योन्यस्य पश्येत् तत्रैव एवं वदेत्—अथ आर्य! त्वया सार्द्धम् अनेन कारणेन प्रत्यक्षं सम्भोगं विसम्भोगं करोमि। स च प्रतितप्येत् एवं तस्य नो कल्पते प्रत्यक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकं विसाम्भोगिकं कर्तुम्। स च नो प्रतितप्येत् एवं तस्य कल्पते प्रत्यक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकं विसाम्भोगिकं कर्तुम्।

विसांभोजिककरण विधि-निषेध का पद

4. जो निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां सांभोजिक होते हैं, उन्हें (निर्ग्रन्थ) परोक्षत:२ (दूर स्थित) प्रत्येक सांभोजिक (निर्ग्रन्थ) को विसांभोजिक करना नहीं कल्पता। प्रत्यक्षत: प्रत्येक सांभोजिक को विसांभोजिक करना कल्पता है। जहां पर भी एक दूसरे को देखे वहीं पर इस प्रकार कहे—आर्य! मैं इस कारण से तुम्हारे साथ प्रत्यक्षत: संभोज को विसंभोज करता हूं (ऐसा कहने पर) और वह परिताप करे, (इस स्थिति में) उसे प्रत्यक्षत: प्रत्येक सांभोजिक को विसांभोजिक करना नहीं कल्पता और वह परिताप न करे, (इस स्थिति में) उसे प्रत्यक्षत: प्रत्येक सांभोजिक को विसांभोजिक करना कल्पता है।

सूत्र 4

2. परोक्षत: (पारोक्खं)

निर्ग्रन्थ को परोक्षत: विसांभोजिक नहीं किया जा सकता। वृत्तिकार ने परोक्ष का अर्थ सहसा किया है। परोक्षत: विसंभोज करने पर अनेक दोषों की संभावना हो सकती है। भाष्य व वृत्ति में अनेक दृष्टांतों से इसका निरूपण किया है। परोक्षत: विसंभोज करने पर आचार्य को चार लघुमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

5. जाओ निग्गंथीओ वा निग्गंथा वा संभोइया सिया, नो ण्हं कप्पइ पच्चक्खं पाडिएक्कं संभोइणिं विसंभोइणिं करेत्तए, कप्पइ ण्हं पारोक्खं पाडिएक्कं संभोइणिं विसंभोइणिं करेत्तए। जत्थेव ताओ अप्पणो आयरिय-उवज्झाए पासेज्जा, तत्थेव एवं वएज्जा—अह णं भंते! अमुगीए अज्जाए सद्धिं इमम्मि कारणम्मि पारोक्खं पाडिएक्कं संभोगं विसंभोगं करेमि। सा य से पडितप्पेज्जा एवं से नो कप्पइ पारोक्खं पाडिएक्कं संभोइणिं विसंभोइणिं करेत्तए। सा य से नो पडितप्पेज्जा एवं से कप्पइ पारोक्खं पाडिएक्कं संभोइणिं विसंभोइणिं करेत्तए।।

या: निर्ग्रन्थ्य: वा निर्ग्रन्था: वा साम्भोगिका: स्यु:, नो कल्पते प्रत्यक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकीं विसाम्भोगिकीं कर्तुम्, कल्पते परोक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकीं विसाम्भोगिकीं कर्तुम्। यत्रैव ता:आत्मन: आचार्योपाध्यायं पश्येत्, तत्रैव एवं वदेत्—अथ भंते! अमुकया आर्यया सार्द्धम् अनेन कारणेन परोक्षं प्रत्येकं सम्भोगं विसम्भोगं करोमि। सा च अथ प्रतितप्येत् एवं तस्या: नो कल्पते परोक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकीं विसाम्भोगिकीं कर्तुम्। सा च अथ नो प्रतिप्येत् एवं तस्या: कल्पते परोक्षं प्रत्येकं साम्भोगिकीं विसाम्भोगिकीं कर्तुम्।

5. जो निर्ग्रन्थियां और निर्ग्रन्थ सांभोजिक होते हैं, उन्हें (निर्ग्रन्थियां) प्रत्यक्षत:३ (निकट-स्थित) प्रत्येक सांभोजिकी (निर्ग्रन्थियों) को विसांभोजिकी करना नहीं कल्पता। परोक्षत: प्रत्येक सांभोजिकी को विसांभोजिकी करना कल्पता है। जहां पर अपने आचार्य-उपाध्याय को देखे, वहीं पर इस प्रकार कहे—भंते! मैं इस कारण से अमुक आर्या के साथ परोक्षत: प्रत्येक संभोज को विसंभोज करता हूं और वह परिताप करे, (इस स्थिति में) उसे परोक्षत: प्रत्येक सांभोजिकी को विसांभोजिकी करना नहीं कल्पता और वह परिताप न करे, (इस स्थिति में) उसे परोक्षत: प्रत्येक सांभोजिकी को विसांभोजिकी करना कल्पता है।४

3. प्रत्यक्षत: (पच्चक्खं)

निर्ग्रन्थी को प्रत्यक्षत: विसांभोजिनी नहीं किया जाता।

इसका कारण तात्कालिक परिस्थिति है। विसांभोजिनी करने पर वह प्रवर्तनी के सामने समस्या पैदा कर सकती है। गच्छ की निर्ग्रन्थियों और जनता की सहानुभूति प्राप्त कर विग्रह की स्थिति का निर्माण कर सकती है। इसलिए भाष्य में निर्ग्रन्थी के लिए परोक्षत: विसंभोज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है, जो सामयिक प्रतीत होता है। भाष्यकार ने इसके दो कारण बतलाए हैं—

1. स्वभाव की तुच्छता 2. कलह का प्रसंग।

सूत्र 4,5

4. सांभोजिक/विसांभोजिक (संभोइयं/विसंभोइयं)

प्रस्तुत सूत्र द्वयी में सांभोजिक और विसांभोजिक ये दो शब्द विमर्शनीय हैं—

पाइअसद्दमहण्णवो में 'संभोइय' का अर्थ—समान सामाचारी वाले भिक्षुओं का एकत्र भोजनादि व्यवहार किया है तथा 'विसंभोइय' का अर्थ है—जिसके साथ भोजन आदि व्यवहार न किया जाए।

निशीथ चूर्णि के अनुसार एक मण्डली में भोजन करना अथवा समान कल्प वाले भिक्षुओं के साथ यथोक्त विधि-विधान के अनुसार एकत्र संभोज—एक साथ भोजन करने को संभोज कहा है। आहार, उपधि और उत्तरगुणों से सम्बन्धित जो पारस्परिक व्यवहार की व्यवस्था है, वह संभोज है।

सांभोजिक से तात्पर्य है—समसामाचारी वाला भिक्षु, जिसका भोजन आदि सभी मण्डलियों से सम्बन्ध है। विसांभोजिक से तात्पर्य है—जिसका सभी मण्डलियों से सम्बन्ध विच्छिन्न कर दिया जाए।

प्राचीन काल में भिक्षुओं के लिए सात मण्डलियां होती थीं—1. सूत्र मण्डली 2. अर्थमण्डली 3. भोजनमण्डली 4. काल-प्रतिलेखनमण्डली 5. आवश्यक-(प्रतिक्रमण) मण्डली 6. स्वाध्यायमण्डली 7. संस्तारक मण्डली।

ठाणं में उल्लेख है कि सांभोजिक को विसांभोजिक करने वाला आज्ञा का अतिक्रमण नहीं करता। जो भिक्षु आचार्य, उपाध्याय, स्थविर, कुल, गण, संघ, ज्ञान, दर्शन और चारित्र इन नौ स्थानों का प्रत्यनीक होता है, उसे विसांभोजिक कर दिया जाता है। निशीथभाष्य के अनुसार एक ही दोष का चौथी बार सेवन करने वाले को विसांभोजिक कर दिया जाता है। जो भिक्षु छोटा या बड़ा अपराध कर उससे निवृत्त नहीं होता या साधु-सामाचारी में श्रद्धा नहीं करता है, उसे भी विसांभोजिक कर दिया जाता है।

व्यवहारभाष्य में कुशील के संसर्ग से होने वाली विसांभोजिक व्यवस्था का विस्तार से विवेचन है। जो असंविग्‍न-पार्श्‍वस्थ आदि कुशील हैं, उनका संसर्ग प्रतिषिद्ध है। एक बार संसर्ग करने पर आचार्य उसका प्रतिषेध करते हैं, उसी दोष का दूसरी बार सेवन करने पर लघुमास प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। दोष का दूसरी बार आवर्तन होने पर मासलघु तथा तीसरी बार दोष का सेवन करने पर भी वही प्रायश्‍चित्त (मासलघु प्रायश्‍चित्त) प्राप्त होता है। यदि उसके बाद संसर्ग करता है तो उसे गुरुमास तथा बार-बार संसर्ग करता है तो उसे विसांभोजिक कर दिया जाता है।

संभोज व्यवस्था का प्रयोजन है—ज्ञान, दर्शन, चारित्र और तप की अभिवृद्धि। जो सांभोजिक होता है, उत्तर गुणों से विषण्ण या शिथिल होने पर उसकी सारणा-वारणा की जाती है। इस प्रकार उत्तरगुणों के संरक्षण से मूल गुण संरक्षित होते हैं। चारित्र की रक्षा होती है।

शब्द विमर्श

संभोइयं— सांभोजिक सम सामाचारी वाला भिक्षु।

विसंभोइयं— विसांभोजिक—जिनका सूत्र, अर्थ आदि मण्डलियों से संबंध विच्छेद कर दिया जाए, वह विसांभोजिक है।

निग्गंथीपव्वज्जा-विहि-निसेध-पदं

6. नो कप्पइ निग्गंथाणं निग्गंथिं अप्पणो अट्ठाए पव्वावेत्तए वा मुंडावेत्तए वा सेहावेत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संवसित्तए वा संभुंजित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

निर्ग्रन्थीप्रव्रज्या-विधि-निषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां निग्रर्र्न्थीम् आत्मन: अर्थाय प्रव्राजितुं वा मुण्डापयितुं वा शिक्षयितुं वा उपस्थापयितुं वा संवासयितुं वा सम्भोक्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

निर्ग्रन्थीप्रव्रज्या-विधि-निषेध का पद

6. निर्ग्रन्थों को अपने लिए निर्ग्रन्थी को प्रव्रजित करना, मुण्डित करना, शैक्ष बनाना, उपस्थापित करना, उसके साथ संवास करना, उसके साथ संभोज करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

7. कप्पइ निग्गंथाणं निग्गंथिं अण्णेसिं अट्ठाए पव्वावेत्तए वा मुंडावेत्तए वा सेहावेत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संवसित्तए वा संभुंजित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

कल्पते निग्रर्न्थानां निर्ग्रन्थीम् अन्येषाम् अर्थाय प्रव्राजितुं वा मुण्डापयितुं वा शिक्षयितुं वा उपस्थापयितुं वा संवासयितुं वा सम्भोक्तुं वा तस्या: इत्वरिकां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

7. निर्ग्रन्थों को दूसरों (आचार्य-उपाध्याय) के लिए निर्ग्रन्थी को प्रव्रजित करना, मुण्डित करना, शैक्ष बनाना, उपस्थापित करना, उसके साथ संवास करना, उसके साथ संभोज करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना कल्पता है।

निग्गंथपव्वज्जा-विहि-निसेध-पदं

8. नो कप्पइ निग्गंथीणं निग्गंथं अप्पणो अट्ठाए पव्वावेत्तए वा मुंडावेत्तए वा सेहावेत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संवसित्तए वा संभुंजित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।

निर्ग्रन्थप्रव्रज्या-विधि-निषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थीनां निर्ग्रन्थम् आत्मन: अर्थाय प्रव्राजितुं वा मुण्डापयितुं वा शिक्षयितुं वा उपस्थापयितुं वा संवासयितुं वा सम्भोक्तुं वा तस्य इत्वरिकं दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

निर्ग्रन्थप्रव्रज्या-विधि-निषेध का पद

8. निर्ग्रन्थियों को अपने लिए निर्ग्रन्थ को प्रव्रजित करना, मुण्डित करना, शैक्ष बनाना, उपस्थापित करना, उसके साथ संवास करना, उसके साथ संभोज करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना नहीं कल्पता।

9. कप्पइ निग्गंथीणं निग्गंथं अण्णेसिं अट्ठाए पव्वावेत्तए वा मुंडावेत्तए वा सेहावेत्तए वा उवट्ठावेत्तए वा संवसित्तए वा संभुंजित्तए वा तीसे इत्तरियं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

कल्पते निग्रर्र्न्थीनां निर्ग्रन्थम् अन्येषाम् अर्थाय प्रव्राजितुं वा मुण्डापयितुं वा शिक्षयितुं वा उपस्थापयितुं वा संवासयितुं वा सम्भोक्तुं वा तस्य इत्वरिकं दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

9. निर्ग्रन्थियों को दूसरों (आचार्य, उपाध्याय और प्रवर्तिनी) के लिए निर्ग्रन्थ को प्रव्रजित करना, मुण्डित करना, शैक्ष बनाना, उपस्थापित करना, उसके साथ संवास करना, उसके साथ संभोज करना, उसके लिए इत्वरिक दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना अथवा धारण करना कल्पता है।

विइगिट्ठदिसा-उद्देसण-विहि-निसेध-पदं

10. नो कप्पइ निग्गंथीणं विइगिट्ठं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

व्यतिकृष्टदिशा-उद्देशन-विधि- निषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थीनां व्यतिकृष्टां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

व्यतिकृष्टदिशा-उद्देश-विधि-निषेध का पद

10. निर्ग्रन्थियों को व्यतिकृष्ट५—दूरस्थित दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना और धारण करना नहीं कल्पता।

सूत्र 10

5. दूरस्थित (विइगिट्ठं)

प्रस्तुत सूत्र में बताया गया है जिस क्षेत्र में निर्ग्रन्थियां रहती हैं, वहां दुष्काल हो उस स्थिति में उनमें से कोई उस क्षेत्र में जाना चाहती है, जहां दुष्काल नहीं है। जाने से पहले वह अपने आचार्य, उपाध्याय और प्रवर्तिनी के स्थान पर दूरवर्ती आचार्य, उपाध्याय और प्रवर्तिनी का उद्देश करती है।

विकृष्ट क्षेत्र में जाने का चित्त होने से वह ग्रहण-शिक्षा तथा आसेवन-शिक्षा को आत्मसात् नहीं करती और दूसरी निर्ग्रन्थियों के द्वारा रोकने पर भी दूरवर्ती आचार्य, उपाध्याय और प्रवर्तिनी के पास चली जाती है। उस समय एकाकीगमन के कारण मार्ग में जो समस्याएं आती हैं। भाष्य में उनका उल्लेख किया है।

1. एकाकी निर्ग्रन्थी को दूसरे सम्प्रदाय के लोग विपरिणत कर सकते हैं।

2. चोर उसका तथा उसके वस्त्रों का अपहरण कर सकते हैं।

3. एकाकी होने से वह स्वच्छंद हो सकती है

11. कप्पइ निग्गंथाणं विइगिट्ठं दिसं वा अणुदिसं वा उद्दिसित्तए वा धारेत्तए वा।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां व्यतिकृष्टां दिशं वा अनुदिशं वा उद्देष्टुं वा धारयितुं वा।

11. निर्ग्रन्थों को दूरस्थित दिशा अथवा अनुदिशा का उद्देश करना और धारण करना कल्पता है।

विइगिट्ठकलह-उवसमण-विहि- निसेध-पदं

12. नो कप्पइ निग्गंथाणं विइगिट्ठाइं पाहुडाइं विओसवेत्तए।।

व्यतिकृष्टकलह-उपशमन-विधि- निषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां व्यतिकृष्टानि प्राभृतानि व्युपशमयितुम्।

व्यतिकृष्टकलह-उपशमन-विधि-निषेध का पद

12. निर्ग्रन्थों को दूरस्थित अवस्था में कलह का उपशमन करना नहीं कल्पता।६

सूत्र 12

6.

कोई निर्ग्रन्थ अधिकरण करके उपशान्त किये बिना अन्यत्र चला जाये तो उसे विधिपूर्वक समझाना चाहिये। उसे निष्ठुर भाषा में सबके सामने नहीं कहना चाहिये। एकान्त में सम्यक् प्रकार से समझाने पर भी यदि वह अधिकरण करे तो उसका अन्योक्ति से परित्याग कर देना चाहिए। यथा—यह गण संख्याबहुल है। क्षेत्र अपर्याप्त है। वसति संकरी है, यहां वस्त्र-पात्र का अभाव है। अत: तुम अन्यत्र कहीं चले जाओ। जिस स्थान पर व जिनके साथ कलह उत्पन्न हुआ है उस-उस स्थान पर उन-उन के साथ परस्पर उपशमन का प्रयोग करना चाहिये। भाष्य में कलह के कारणों का, कलह से उत्पन्न भिक्षु की मन:स्थिति का तथा उसके परिणाम व उपशमन का विस्तार से विवेचन किया गया है।

शब्द विमर्श

विइगिट्ठाइं—दूरस्थित।

पाहुडाइं—कलह।

विओसवेत्तए—उपशमन करना।

13. कप्पइ निग्गंथीणं विइगिट्ठाइं पाहुडाइं विओसवेत्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थीनां व्यतिकृष्टानि प्राभृतानि व्युपशमयितुम्।

13. निर्ग्रन्थियों को दूरस्थित अवस्था में कलह का उपशमन करना कल्पता है।७

सूत्र 13

7.

निर्ग्रन्थी का किसी के साथ कलह हो जाये और वह उपशान्त किये बिना ही अन्यत्र चली जाए तो सामान्यत: उसे भी जिस स्थान पर कलह हुई है और जिसके साथ कलह हुई है वहां आकर कलह का उपशमन करना चाहिये, किन्तु लज्जा, भय अथवा क्षेत्रीय दूरी के कारण यदि उसका आना संभव न हो तो वृषभ अथवा गणधर को भेजकर परस्पर कलह का उपशमन करवाया जाता है। वृत्तिकार ने निर्ग्रन्थियों की कलह का मुख्य कारण असहिष्णुता को माना है।

सज्झाय-विहि-निसेध-पदं

14. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा विइगिट्ठे काले सज्झायं करेत्तए।।

स्वाध्याय-विधि-निषेध-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा व्यतिकृष्टे काले स्वाध्यायं कर्तुम्।

स्वाध्याय-विधि-निषेध का पद

14. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को व्यतिकृष्ट काल (अस्वाध्यायिक काल) में स्वाध्याय करना नहीं कल्पता।

15. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा अविइगिट्ठे काले सज्झायं करेत्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा अव्यतिकृष्टे काले स्वाध्यायं कर्तुम्।

15. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को अव्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय करना कल्पता है।८

सूत्र 14,15

8.

निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय करना नहीं कल्पता। अव्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय करना कल्पता है। स्वाध्याय काल के आधार पर जैन आगमों के दो विभाग हैं—

1. कालिकश्रुत—जिनका स्वाध्याय केवल दिन और रात्रि के प्रथम प्रहर और अंतिम प्रहर में किया जाता है।

2. उत्कालिकश्रुत—चतु: सन्ध्या के अतिरिक्त दिन एवं रात में कभी भी जिनका स्वाध्याय किया जा सकता है।

तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार स्वाध्याय काल में जिसका स्वाध्याय नियत है, वह कालिक है। अनियतकाल वाला सूत्र उत्कालिक है। भाष्य में भी व्यतिकृष्ट काल का अर्थ स्वाध्याय का अकाल किया है। जिस आगम का स्वाध्याय जिस काल में निषिद्ध है, वह काल उस आगम के लिए व्यतिकृष्ट काल है। उस काल में उद्देश व अध्याय नहीं किया जाता। दोनों में लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। अत: उद्घाटा-पौरुषी (व्यतिकृष्ट काल—दूसरा व तीसरा प्रहर) में कालिकश्रुतों का पठन-पाठन नहीं करना चाहिए। अकाल में स्वाध्याय करने से ज्ञानाचार की विराधना के साथ-साथ विद्या आदि की सिद्धि में भी बाधा आती है।

भाष्य में यह भी उल्लेख है कि चारों सन्ध्याओं में स्वाध्याय करना, सूत्र पाठ करना उचित नहीं है। इस समय गुह्यक देवता विचरण करते हैं, वे प्रमत्त भिक्षु को छलित कर सकते हैं। वृत्तिकार का भी यही अभिमत है कि चारों संन्ध्याओं में श्रुत का पठन नहीं करना चाहिए।

1. पूर्व-सन्ध्या—रात्रि व दिन का मध्य भाग।

2. पश्‍चिम-सन्ध्या—दिन के अंतिम व रात्रि के प्रथम प्रहर का मध्य भाग।

3. अपराह्न—दिन के द्वितीय एवं तृतीय प्रहर का मध्य भाग।

4. मध्यरात्रि—रात्रि का मध्यवर्ती एक मुहूर्त्त। निसीहज्झयणं में भी इसका प्रमाण मिलता है। जो भिक्षु पूर्व-सन्ध्या, पश्‍चिम-सन्ध्या, अपराह्न और अर्धरात्रि में स्वाध्याय करता है, वह प्रायश्‍चित्तभाक् है।

ठाणं में अपराह्न को सूत्र पौरुषी माना गया है। तथा मध्याह्न को सूत्र पौरुषी के लिए वर्जित माना गया है। ऐसा प्रतीत होता है यहां अपराह्न पद का प्रयोग मध्याह्न के अर्थ में हुआ है।

सन्ध्या के समय आवश्यक करने का हेतु यह है कि उस समय गुह्यक देव लोगों द्वारा आहूत होने से वहां ठहर जाते हैं इसलिए सन्ध्या में आवश्यक की देशना दी जाती है।

16. कप्पइ निग्गंथीणं निग्गंथनिस्साए विइगिट्ठे काले सज्झायं करेत्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थीनां निर्ग्रन्थनिश्रायां व्यतिकृष्टे काले स्वाध्यायं कर्तुम्।

16. निर्ग्रन्थ के नेश्राय में निर्ग्रन्थी को व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय करना कल्पता है।९

सूत्र 16

9.

प्रस्तुत सूत्र में बताया गया है कि निर्ग्रन्थ के नेश्राय में निर्ग्रन्थी व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय कर सकती है।

सामान्य विधि के अनुसार व्यतिकृष्ट काल (अकाल) में श्रुत का उद्देश व अध्याय नहीं किया जाता, क्योंकि ऐसा करने से आत्मविराधना व ज्ञानविराधना होती है। इसलिए व्यतिकृष्ट काल में स्वाध्याय करना प्रायश्‍चित्तार्ह है।

किन्तु विशेष स्थिति में व्यतिकृष्ट काल में भी कुछ कारणों से श्रुत का उद्देश व अध्याय आदि का पठन कल्पनीय है। भाष्यकार के अनुसार जिनेश्‍वर ने जिन कारणों से अकाल में श्रुत पठन की अनुज्ञा दी है यदि यतनापूर्वक उस काल में स्वाध्याय करे तो कोई दोष नहीं। इस विधान के अनुसार निर्ग्रन्थ की निश्रा में निर्ग्रन्थी को व्यतिकृष्ट काल में भी स्वाध्याय करना कल्पता है। इसके हेतुओं पर विमर्श करते हुए कहा गया है—

यदि प्रवाचिका—वाचना देने वाली प्रवर्तिनी नहीं हो। उस स्थिति में निर्ग्रन्थ के नेश्राय में निर्ग्रन्थी व्यतिकृष्ट काल में भी स्वाध्याय कर सकती है। क्योंकि वाचना के बिना चारित्र की हानि होती है, ज्ञान और चारित्र के अभाव में मोक्ष की प्राप्ति नहीं हो सकती और निर्वाण के अभाव में दीक्षा ही निरर्थक हो जाती है।

ज्ञान, दर्शन व चारित्र—इन तीनों की रक्षा के लिए मुनि को दोषों से मुक्त होकर प्रशस्त भाव से निर्ग्रन्थियों को वाचना देनी चाहिए।

कालिकश्रुत की वाचना का काल दिन व रात का प्रथम तथा अंतिम प्रहर है। यदि निर्ग्रन्थों को वाचना देने वाला अन्य कोई निर्ग्रन्थ हो तो आचार्य निर्ग्रन्थों को वाचना दिए बिना ही निर्ग्रन्थियों को वाचना देने के लिए जा सकते हैं। यदि निर्ग्रन्थों में कोई सूत्रपौरुषी दाता न हो तो आचार्य सूत्रपौरुषी देकर फिर निर्ग्रन्थियों को वाचना देने के लिए जाते हैं।

17. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा असज्झाइए सज्झायं करेत्तए।।

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा अस्वाध्यायिके स्वाध्यायं कर्तुम्।

17. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करना नहीं कल्पता।

18. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा सज्झाइए सज्झायं करेत्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा स्वाध्यायिके स्वाध्यायं कर्तुम्।

18. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को स्वाध्यायिक में स्वाध्याय करना कल्पता है।१०

सूत्र 18

10.

निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियों को स्वाध्यायिक में स्वाध्याय करना कल्पता है।

ठाणं में उल्लेख है कि चार काल में आगम स्वाध्याय करना चाहिए—1. पूर्वाह्न में—दिन के प्रथम प्रहर में। 2. अपराह्न में—दिन के अंतिम प्रहर 3. प्रदोष में—रात्रि के प्रथम प्रहर में 4. प्रत्यूष में—रात्रि के अंतिम प्रहर में।

जो भिक्षु काल की प्रत्युप्रेक्षा किए बिना स्वाध्याय करता है, वह चतुर्लघु प्रायश्‍चित्त का भागी होता है।

स्वाध्याय काल में स्वाध्याय नहीं करने से गुणन, स्मरण, मनन आदि के अभाव में पूर्वगृहीत श्रुत नष्ट हो जाता है। जो देशकथा, भक्तकथा करता है उसके लिए अपूर्वश्रुत का ग्रहण करना भी असंभव है। दिन और रात्रि की दूसरी और तीसरी प्रहर के विषय में भजना है। भिक्षाटन, शयन आदि के अतिरिक्त जितना संभव हो उत्कालिक श्रुत के सूत्रार्थ को ग्रहण कर उसका मनन करना चाहिए, ऐसा भाष्यकार का अभिमत है। अशिव, अवमौदर्य आदि आगाढ़ कारण इसके अपवाद हैं।

19. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा अप्पणो असज्झाइए सज्झायं करेत्तए। कप्पइ ण्हं अण्णमणस्स वायणं दलइत्तए।।

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा आत्मन: अस्वाध्यायिके स्वाध्यायं कर्तुम्। कल्पते अन्योन्यस्य वाचनां दातुम्।

19. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को स्वयं की अस्वाध्यायिक में स्वाध्याय करना नहीं कल्पता। एक दूसरे को वाचना देना कल्पता है।११

सूत्र 17,19

11.

निसीहज्झयणं के उन्नीसवें उद्देशक के सूत्र 14,15 में क्रमश: अस्वाध्यायी में स्वाध्याय करने व अनुमोदन करने का तथा स्वयं की अस्वाध्याय में स्वाध्याय तथा अनुमोदन करने का उल्लेख है। प्रस्तुत उद्देशक के सूत्र 17,19 में बतलाया गया है कि भिक्षु को अस्वाध्यायिक वातावरण में स्वाध्याय करना नहीं कल्पता तथा स्वयं के अस्वाध्याय में भी स्वाध्याय करना नहीं कल्पता। परस्पर वाचना—शिष्यों को सूत्रार्थ कराना कल्पता है।

प्रस्तुत सूत्रों में अस्वाध्याय में स्वाध्याय का जो निषेध किया है, इस निषेध के पीछे अनेक कारण हो सकते हैं। ठाणं, व्यवहार भाष्य, निशीथभाष्य तथा स्थानांगवृत्ति में प्रस्तुत विषय पर विचार किया गया है। निषेध के कुछ कारण इस प्रकार हैं—

1. श्रुतज्ञान की अभक्ति।

2. लोक विरुद्ध व्यवहार।

3. प्रमत्त छलना।

4. विद्या साधन का वैगुण्य अर्थात् विपरीत भाव।

5. श्रुतज्ञान के आचार की विराधना।

6. वैधर्म्यता (श्रुतधर्म के विपरीत आचरण)।

7. उड्डाह।

8. अप्रीति।

प्रथम पांच कारण व्यवहारभाष्य व निशीथभाष्य में निर्दिष्ट हैं और शेष तीन कारण भाष्य में फलित रूप में प्राप्त होते हैं। भाष्य में अहिंसा की दृष्टि से महत्त्वपूर्ण कारणों का उल्लेख किया है, जैसे—कुहासा गिरने पर स्वाध्याय का वर्जन। कुहासा गिरने से सारा वातावरण अप्काय के जीवों से आक्रान्त हो जाता है। उस समय भिक्षु को कायिक और वाचिक चेष्टा नहीं करनी चाहिए। युद्ध के समय स्वाध्याय का वर्जन न करने पर लोग उड्डाह करते हैं। ग्राम के मुखिया की मृत्यु के समय स्वाध्याय का वर्जन न करने पर लोक में अप्रीति होती है।

ठाणं में अस्वाध्यायिक पद में अन्तरिक्ष व औदारिक सम्बन्धित अस्वाध्याय का कथन है। वहां प्रत्येक के दस-दस प्रकार बतलाए गये हैं। व्यवहारभाष्य में अस्वाध्याय के दो प्रकार बतलाए हैं—

1. आत्मसमुत्थ।

2. परसमुत्थ।

आत्मसमुत्थ से तात्पर्य है शरीर से सम्बन्धित। स्वयं के शरीर में व्रण आदि से रक्त झरना, शरीर का अशुचि आदि से खरंटित होना आदि। यह दो प्रकार का होता है—मानुषिक और तैरश्‍चिक।

परसमुत्थ अस्वाध्याय के पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. संयमोपघाती

2. औत्पातिकी

3. देवप्रयुक्त

4. व्युद्ग्रह सम्बन्धी

5. शरीर सम्बन्धी।

संयमोपघाती अस्वाध्याय के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

महिका 2. भिन्नवर्षा तथा 3. सचित्तरज।

महिका—यह गर्भमास (कार्तिक से माघ) में गिरती है। इसे तुषारापात और कुहासा भी कहते हैं।

2. वर्षा के तीन प्रकार निर्दिष्ट हैं—

1. बुद्बुद्—जिस वर्षा से पानी में बुलबुले उठते हों।

2. बुद्बुद्वर्ज्य वर्षा।

3. स्पर्शिका—फुआरों वाली वर्षा।

सचित्तरज—ताम्र वर्ण वाली होती है। स्वाभाविक रूप से चारों ओर से धूल का गिरना। इनका द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव की दृष्टियों से वर्जन किया गया है—

द्रव्यत:—महिका, वर्षा और सचित्तरज—तीनों वर्जनीय हैं।

क्षेत्रत:—जिस क्षेत्र में ये गिरते हैं, वह क्षेत्र वर्जनीय है।

कालत:—जितने समय तक गिरते हैं, उतने समय तक स्वाध्याय आदि वर्जनीय हैं।

भावत:—गमनागमन, स्वाध्याय, प्रतिलेखन आदि का वर्जन।

ववहारो की मलयगिरि वृत्ति व निशीथचूर्णि के अनुसार महिका सूक्ष्म होने के कारण गिरने के समय सर्वत्र व्याप्त होकर सब कुछ अप्काय से भावित कर देती है। इसलिए महिकापात के समय गमनागमन आदि चेष्टाएं/क्रियाएं वर्जनीय हैं।

सचित्त रज निरन्तर गिरता है, तीन दिन बाद सब कुछ पृथ्वीकाय से भावित कर देता है। अत: तीन दिन के पश्‍चात् जितने समय तक सचित्त रज:पात हो उतने समय तक स्वाध्याय वर्जित है।

वर्षा के तीनों प्रकार क्रमश: तीन, पांच और सात दिनों के पश्‍चात् सब कुछ अप्काय से भावित कर देते हैं। अत: तीन, पांच और सात दिनों के पश्‍चात् जितने दिनों तक वर्षापात हो उतने समय तक स्वाध्याय वर्जित है।

2. औत्पातिक—औत्पातिक अस्वाध्याय के पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. पांशुवृष्टि 2. मांसवृष्टि 4. रुधिरवृष्टि 4. केशवृष्टि 5. शिलावृष्टि।

1. पांशुवृष्टि—पांडुरवर्णवाली अचित्त रजें जिससे दिशाओं में अंधकार व्याप्त हो जाता है।

2. मांसवृष्टि—मांस के टुकड़ों की वर्षा।

3. रुधिरवृष्टि—रुधिर—रक्त बिन्दुओं की वर्षा।

4. केशवृष्टि—केशों की वर्षा। (केश खण्डों की)।

5. शिलावृष्टि—पाषाण, करकादि शिला की वर्षा।

भाष्यकार व वृत्तिकार के अनुसार मांस और रुधिर की वर्षा के समय अहोरात्र तक सूत्र नहीं पढ़ा जाता। शेष तीनों में जब तक उनकी वृष्टि होती है तब तक सूत्र का स्वाध्याय वर्जित है।

3. देवप्रयुक्त—देवप्रयुक्त अस्वाध्याय के दस प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. गन्धर्वनगर 2. दिग्दाह 3. विद्युत् 4. उल्का 5. गर्जित 6. यूपक 7. यक्षालिप्त 8. चन्द्रग्रहण 9. सूर्यग्रहण 10. निर्घात।

1. गन्धर्वनगर—चक्रवर्ती आदि के नगर में उत्पात होने की संभावना होने पर उस उत्पात का संकेत देने के लिए देव उसी नगर पर एक दूसरे नगर का निर्माण कर देते हैं।

2. दिग्दाह—दिशाओं में छिन्नमूल वाला प्रज्वलन। पुद्गलों की विचित्र परिणति के कारण ऐसा होता है।

3. विद्युत्—बिजली का चमकना।

4. उल्का—रेखा सहित अथवा प्रकाशयुक्त विद्युत्।

5. गर्जित—बादलों का गर्जन। भाष्य में इसके स्थान पर 'गूंजित' शब्द प्रयुक्त है। इसका अर्थ है—गुंजायमान महाध्वनि।

6. यूपक—सन्ध्याच्छेदावरण (सन्ध्या के विभाग का आवरण) वृत्तिकार के अनुसार शुक्ल पक्ष की द्वितीया, तृतीया और चतुर्थी को चन्द्रमा सन्ध्यागत होता है। इसलिए सन्ध्या का यथार्थ ज्ञान नहीं हो पाता। सन्ध्या का छेद अर्थात् विभाग। उसको चन्द्रमा आवृत्त कर देता है। इसलिए उसे सन्ध्याछेदावरण कहा है।

स्थानांगवृत्ति में इसका अर्थ—चन्द्रप्रभा और संध्याप्रभा का मिश्रण किया है।

कुछ आचार्यों का अभिमत है कि शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा, द्वितीया और तृतीया इन तीनों तिथियों में सूर्य के उदय और अस्त के समय ताम्रवर्ण वाले लाल और कृष्ण श्याम अमोघा मोघा (आकाश में प्रलम्ब श्‍वेत श्रेणियां) होते हैं इन्हें यूपक कहा जाता है। कुछ आचार्य इसमें अस्वाध्याय नहीं मानते, कुछ मानते हैं। जो मानते हैं उनके अनुसार यूपक में दो प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है।

7. यक्षालिप्त—किसी एक दिशा में कभी-कभी दिखाई देने वाला विद्युत् जैसा प्रकाश।

8-9. चन्द्रग्रहण, सूर्यग्रहण—चन्द्रग्रहण में जघन्यत: आठ प्रहर और उत्कृष्टत: बारह प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है। सूर्यग्रहण में जघन्यत: बारह प्रहर और उत्कृष्टत: सोलह प्रहर तक अस्वाध्यायिक रहता है।

इनका विस्तार इस प्रकार है—

1. जिस रात्रि में चन्द्रग्रहण होता है उसी रात्री के चार प्रहर और दूसरे दिन के चार प्रहर—इस प्रकार जघन्यत: आठ प्रहर का अस्वाध्यायिक होता है। यदि प्रभात काल में चन्द्रसग्रह अस्त होता है तो उस दिन के चार प्रहर, उस रात के चार प्रहर और दूसरे दिन के चार प्रहर—इस प्रकार बारह प्रहर होते हैं।

2. यदि सूर्य ग्रहण अवस्था में ही अस्त होता है तो उस रात्री के चार प्रहर, चार प्रहर दूसरे दिन के और चार प्रहर उस रात्री के—इस प्रकार जघन्यत: बारह प्रहर होते हैं।

यदि सूर्यग्रहण प्रात:काल ही प्रारम्भ हो जाता है। पूरे दिन सग्रह में स्थित रहकर सग्रह में ही अस्त हो जाता है तो उस दिन-रात के चार-चार प्रहर तथा दूसरे दिन-रात के चार-चार प्रहर—इस प्रकार उत्कृष्टत: 16 प्रहर होते हैं।

कुछ आचार्य यह मानते हैं कि सूर्य-ग्रहण जिस दिन होता है वह दिन और रात अस्वाध्याय-काल है तथा चन्द्रग्रहण जिस रात में होता है और उसी रात में समाप्त हो जाता है, तो वह रात और जब तक दूसरा चन्द्र उदित नहीं हो जाता तब तक अस्वाध्याय काल है।

व्यवहारभाष्य में चन्द्रग्रहण और सूर्यग्रहण को सदैव अस्वाध्याय (अन्तरिक्ष अस्वाध्याय) में गिनाया है। स्थानांगवृत्ति में वे औदारिक वर्ग में गृहीत हैं। वृत्तिकार के अनुसार यद्यपि ये अन्तरिक्ष से संबंधित हैं फिर भी इनके विमान पृथ्वीकायिक होने के कारण इन्हें औदारिक माना है। अन्तरिक्ष वर्ग में उक्त उल्का आदि आकस्मिक होते हैं और चन्द्र आदि के विमान शाश्‍वत होते हैं। इस विलक्षणता के कारण ही उन्हें दो भिन्न वर्गों में रखा गया है। चारों सन्ध्याओं में—सूर्य के अस्त होने पर, (एक मुहूर्त्त तक) आधी रात में, सूर्योदय से एक मुहूर्त्त पूर्व और मध्याह्न में भी स्वाध्याय वर्जित है। चैत्र, आषाढ़, आसोज और कार्तिक की पूर्णिमा तथा उनके साथ आनेवाली प्रतिपदा को भी स्वाध्याय नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन चार तिथियों में बड़े उत्सवों का आयोजन होता है। साथ-साथ जिस-जिस देश में जो-जो महान् उत्सव जितने दिन तक होते हैं, उतने दिनों तक स्वाध्याय का वर्जन करना चाहिए।

10. निर्घात—व्यन्तरकृत महागर्जित ध्वनि। स्थानांगवृत्ति के अनुसार इसका अर्थ है—बादलों से आच्छादित अथवा अनाच्छादित आकाश में व्यन्तरकृत महान् गर्जन की ध्वनि। यहां निर्घात स्वाभाविक पौद्गलिक परिणति होनी चाहिए। इस आधार पर इसका अर्थ होगा—प्रचण्ड शब्द युक्त वायु।

व्युद्ग्रह सम्बन्धी—व्युद्ग्रह सम्बन्धी अस्वाध्याय राजा आदि के परस्पर विग्रह होने पर अथवा कालगत हो जाने पर जब तक दूसरे राजा का राज्याभिषेक नहीं होता, तब तक जनता में संक्षोभ रहता है इसलिए तब तक अस्वाध्याय रहता है। इसी प्रकार सेनापतियों, भोजिकों, ग्रामप्रधानों अथवा प्रमुख लोगों के बीच कलह हो, मल्लयुद्ध हो वह जब तक उपशान्त न हो तब तक अस्वाध्याय काल रहता है। भाष्यकार के अनुसार व्युद्ग्रह के उपशान्त होने के बाद सारा वातावरण स्वस्थ हो जाए उसके बाद भी एक अहोरात्र तक स्वाध्याय का वर्जन किया जाता है।

शरीर सम्बन्धी—शारीरिक अस्वाध्याय दो प्रकार का प्रज्ञप्त है। मानुषिक और तैरश्‍चिक। तैरश्‍चिक के तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं। जलज, स्थलज और खेचर—इन तीनों के चार-चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं। चर्म, रुधिर, मांस और अस्थि—इनकी विचारणा तैरश्‍चिक व मानुषिक की द्रव्य आदि की अपेक्षा से की गई है।

(1) द्रव्य से—चर्म, अस्थि, मांस और शोणित।

(2) क्षेत्र से—तिर्यंच सम्बन्धी हो तो साठ हाथ तथा मनुष्य सम्बन्धी हो तो सौ हाथ।

(3) काल से—मनुष्य सम्बन्धी—मृत्यु का एक अहोरात्र। लड़की उत्पन्न हो तो आठ दिन। लड़का उत्पन्न हो तो सात दिन।

यदि हड्डियां चिता में दग्ध या वर्षा से प्रवाहित हों तो अस्वाध्यायिक नहीं होता। यदि हड्डियां भूमि से खोदी गई हों तो अस्वाध्यायिक होता है। यदि बिल्ली, चूहे आदि का घात करती हो तो एक अहोरात्र तक अस्वाध्यायिक रहता है। अण्डा फूट गया तो अस्वाध्याय, अन्यथा अस्वाध्याय नहीं। जरायुज प्रसूति तीन प्रहर तक अस्वाध्याय।

(4) भाव से—नंदी आदि सूत्रों के अध्ययन का वर्जन।

4. अशुचिसामन्त—रक्त, मूत्र और मल की गन्ध आती हो और वे प्रत्यक्ष दीखते हों तो अस्वाध्यायिक होती है।

यदि कुत्ते आदि का मुख रक्त से खरंटित है और वे उपाश्रय में आकर बैठते हैं तो अस्वाध्याय होता है अन्यथा नहीं। यदि वे वहां वमन कर देते हैं तो अस्वाध्यायिक नहीं होता, क्योंकि वह परिणत हो जाता है।

भाष्यकार ने विशेष स्थिति में अस्वाध्यायिक में भी यतनापूर्वक स्वाध्याय करने का निर्देश दिया है।

1. आगाढ़योग के वहन करते समय।

2. सागारिक आदि के घर में प्रतिचारणा आदि के अनिष्ट शब्द सुनाई न दे इस अपेक्षा से।

3. भिक्षु कालगत हो जाने पर जागरण के निमित्त से।

4. जिस मुनि से अभी-अभी जो श्रुत ग्रहण किया है, उसके कालधर्म को प्राप्त होने पर श्रुत का व्यच्छेद न हो जाए इस अपेक्षा से।

उवज्झायादि-उद्देसण-विहि-पदं

20. तिवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स तीसवासपरियायाए समणीए निग्गंथीए कप्पइ उवज्झायत्ताए उद्दिसित्तए।।

उपाध्यायादि उद्देशन-विधि-पदम्

त्रिवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य त्रिंशद्वर्षपर्यायाया: श्रमण्या: निर्ग्रन्थ्या: कल्पते उपाध्यायत्वेन उद्देष्टुम्।

उपाध्याय आदि-उद्देशन-विधि का पद

20. तीन वर्ष की प्रव्रज्या—संयमपर्याय वाले श्रमण निर्ग्रन्थ को तथा तीस वर्ष की प्रव्रज्या—संयमपर्याय वाली श्रमणी-निर्ग्रन्थी को उपाध्याय के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।

21. पंचवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स सट्ठिवासपरियायाए समणीए निग्गंथीए कप्पइ आयरियत्ताए उद्दिसित्तए।।

पंचवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य षष्टीवर्षपर्यायाया: श्रमण्या: निर्ग्रन्थ्या: कल्पते आचार्यत्वेन उद्देष्टुम्।

21. पांच वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण निर्ग्रन्थ को तथा साठ वर्ष की प्रव्रज्या वाली श्रमणी-निर्ग्रन्थी को आचार्य के रूप में उद्दिष्ट करना कल्पता है।१२

सूत्र 20,21

12.

प्रस्तुत आलापक में निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थी के आचार्य, उपाध्याय की दीक्षापर्याय की योग्यता का प्रज्ञापन है। तीन वर्ष की संयमपर्याय वाला निर्ग्रन्थ उपाध्याय, पांचवर्ष की संयमपर्याय वाला निर्ग्रन्थ आचार्य बन सकता है। तीस वर्ष की संयमपर्याय वाली निर्ग्रन्थी उपाध्याय व साठ वर्ष की संयमपर्याय वाली निर्ग्रन्थी को आचार्य के रूप में उद्दिष्ट किया जा सकता है।

निर्ग्रन्थी गीतार्थ हो अथवा अगीतार्थ, वृद्ध हो अथवा अवृद्ध तीस वर्ष के संयम पर्याय तक वह त्रिसंग्राहिका है। तीस वर्ष के संयमपर्याय के बाद त्रिसंग्राहिका की भजना है।2 साठ वर्ष के बाद स्थविरा साध्वी आचार्य के बिना भी रह सकती है। आचार्य के कालगत अथवा अवसन्न हो जाने पर वह पूर्व दिशा अर्थात् आचार्यत्व को ही धारण कर सकती है।

निग्गंथस्स मरणोत्तर-विधि-पदं

22. गामाणुगामं दूइज्जमाणे भिक्खू य आहच्च वीसंभेज्जा तं च सरीरगं केइ साहम्मिया पासेज्जा, कप्पइ से तं सरीरगं मा सागारियमिति कट्टु थंडिले बहुफासुए पडिलेहित्ता पमज्जित्ता परिट्ठवेत्तए। अत्थियाइं त्थ केइ साहम्मिय-संतिए उवगरणजाए परिहरणारिहे, कप्पइ से सागारकडं गहाय दोच्चं पि ओग्गहं अणुण्णवेत्ता परिहारं परिहरेत्तए।।

निर्ग्रन्थस्य मरणोत्तर-विधि-पदम्

ग्रामानुग्रामं दूयमान: भिक्षु: च 'आहच्च' 'वीसंभेज्जा' तत् च शरीरकं कश्‍चिद् साधर्मिक: पश्येत्, कल्पते तस्य तत् शरीरकं मा सागारिकम् इति कृत्वा स्थण्डिले बहुप्राशुके प्रतिलेख्य प्रमृज्य परिष्ठापयितुम्। अस्ति 'आइं' अत्र किञ्चित् साधर्मिकसत्कम् उपकरणजातं परिहरणार्हम्, कल्पते तस्य सागारकृतं गृहीत्वा द्वि:अपि अवग्रहम् अनुज्ञाप्य परिहारं परिधातुम्।

निर्ग्रन्थ का मरणोत्तर-विधि का पद

22. ग्रामानुग्राम विहरण करता हुआ भिक्षु अकस्मात् कालधर्म को प्राप्त हो जाए और उसके शरीर को कोई साधर्मिक भिक्षु देखे, कोई गृहस्थ नहीं है ऐसा सोचकर उस शरीर को बहुप्रासुक स्थण्डिल का प्रतिलेखन कर, प्रमार्जन कर वहां परिष्ठापन करना कल्पता है।

यदि वहां धारण करने योग्य साधर्मिक निश्रित कोई उपकरणजात हो तो सागारकृत—आगार सहित ग्रहण करके दूसरी बार अनुज्ञा लेकर धारण करना कल्पता है।१३

सूत्र 22

13.

1. कप्पो सूत्र में उपाश्रय में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु के परिष्ठापन की विधि बतलाई गई है। प्रस्तुत सूत्र में मार्ग में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु के परिष्ठापन की विधि का उल्लेख है। व्यवहारभाष्य व बृहत्कल्पभाष्य में इस विषय का विस्तार से विवेचन किया गया है।

दोनों ही सूत्रों (ववहारो व कप्पो) में स्वर्गवासी भिक्षु के शरीर-परिष्ठापन के विषय में निर्देश प्राप्त होता है। दोनों सूत्रों के तुलनात्मक अध्ययन से ज्ञात होता है कि ववहारो में 'साहम्मियसंतिए उवगरणजाए' पाठ का उल्लेख है। कप्पो में केवल परिष्ठापन विधि का उल्लेख है। वहां 'सागारियसंतिए उवगरणजाए' पाठ है। ववहारो में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु के उपकरणों को किस विधि से ग्रहण करना चाहिए, कैसे उन्हें काम में लेना चाहिए। इसका संकेत है। मार्ग में कालधर्म को प्राप्त भिक्षु की उपधि के संबंध में स्पष्टीकरण करते हुए भाष्यकार ने उपधि संबंधित तीन अवग्रह बतलाये हैं।

1. सागारकृत—यह उपधि किसकी है, मैं नहीं जानता, आचार्य जानते हैं। इस बुद्धि से उपधि ग्रहण करना प्रथम अवग्रह है।

2. समनोज्ञ मुनि—उपधि ग्रहण कर वह आचार्य के पास आता है, पास आकर आचार्य के चरणों में उपधि भेंट करता है। आचार्य वह उपधि उसे ही दे देते हैं। सांभोगिक भिक्षु की उपधि होने पर वह उसे ग्रहण कर लेता है। यह दूसरा अवग्रह है।

3. असमनोज्ञ मुनि—उपधि आचार्य को भेंट करता है। आचार्य उपधि उसे देते हैं। वह उस उपधि को असांभोगिक की है ऐसा जानकर ग्रहण नहीं करता, यह तीसरा अवग्रह है। भाष्य में यह भी निर्देश है कि असांभोगिक मुनियों के उपकरण लेकर एकान्त में उनका विधिपूर्वक परिष्ठापन कर देना चाहिए।

शब्द विमर्श

थंडिले— जीव-जन्तुओं से रहित भूमि।

उवगरणजाए— उपकरणजात—लक्षणयुक्त पात्र आदि। कप्पो में उपकरणजात का अर्थ बांस अथवा काष्ठवहन के रूप में ग्रहण किया है।

सागारकडं— सागारकृत—प्रस्तुत सूत्र में इसका तात्पर्य है—'जो साधर्मिक का उपकरण है, वह मेरा नहीं है, आचार्य का है।' इस संकल्प (विकल्प) के साथ उसे ग्रहण करे और कार्य की निष्पत्ति के बाद आचार्य की सन्निधि में जाकर उसे आचार्य को समर्पित कर दे।

सेज्जातर-ठवणाविधि-पदं

23. सागारिए उवस्सयं वक्कएणं पउंजेज्जा, से य वक्कइयं वएज्जा—इमम्मि य इमम्मि य ओवासे समणा निग्गंथा परिवसंति, से सागारिए पारिहारिए। से य नो वएज्जा, वक्कइए वएज्जा—इमम्मि य इमम्मि य ओवासे समणा निग्गंथा परिवसंतु, से सागारिए पारिहारिए। दो वि ते वएज्जा, दो वि सागारिया पारिहारिया।।

शय्यातर-स्थापनाविधि-पदम्

सागारिक: उपाश्रयम् अवक्रयेण प्रयुञ्जीत, स च अवक्रयिकं वदेत्—अस्मिन् च अस्मिन् च अवकाशे श्रमणा: निर्ग्रन्था: परिवसन्ति, स सागारिक: परिहार्य:। स च नो वदेत्, अवक्रयिक: वदेत्—अस्मिन् च अस्मिन् च अवकाशे श्रमणा: निर्ग्रन्था: परिवसन्तु, स सागारिक: परिहार्य:। द्वौ अपि तौ वदेयाताम्, द्वौ अपि सागारिकौ परिहार्यौ।

शय्यातरस्थापना-विधि का पद

23. शय्यातर (गृहस्वामी) यदि उपाश्रय को किराये पर दे और वह किरायेदार से कहे—इस-इस स्थान पर श्रमण-निर्ग्रन्थ परिवास करते हैं वह शय्यातर (गृहस्वामी) परिहार्य है। और वह (गृहस्वामी) न कहे, किरायेदार कहे—इस-इस स्थान पर श्रमण-निर्ग्रन्थ परिवास करे, वह शय्यातर (किरायेदार) परिहार्य है। यदि वे दोनों कहें, दोनों ही शय्यातर (गृहस्वामी/किरायेदार) परिहार्य हैं।

24. सागारिए उवस्सयं विक्कि-णेज्जा, से य कइयं वएज्जा—इमम्मि य इमम्मि य ओवासे समणा निग्गंथा परिवसंति, से सागारिए पारिहारिए। से य नो वएज्जा, कइए वएज्जा—इमम्मि य इमम्मि य ओवासे समणा निग्गंथा परिवसंतु, से सागारिए पारिहारिए। दो वि ते वएज्जा, दो वि सागारिया पारिहारिया।।

सागारिक: उपाश्रयं विक्रीणीत, स च क्रयिकं वदेत्—अस्मिन् च अस्मिन् च अवकाशे श्रमणा: निर्ग्रन्था: परिवसन्ति, स सागारिक: परिहार्य:। स च नो वदेत्, क्रयिक: वदेत्—अस्मिन् च अस्मिन् च अवकाशे श्रमणा: निर्ग्रन्था: परिवसन्तु, स सागारिक: परिहार्य:। द्वौ अपि तौ वदेयाताम्, द्वौ अपि सागारिकौ परिहार्यौ।

24. शय्यातर (गृहस्वामी) यदि उपाश्रय का विक्रय करे और वह खरीददार से कहे—इस-इस स्थान पर श्रमण-निर्ग्रन्थ परिवास करते हैं, वह शय्यातर (गृहस्वामी) परिहार्य है और वह (गृहस्वामी) न कहे, खरीददार कहे—इस-इस स्थान पर श्रमण निर्ग्रन्थ परिवास करें, वह शय्यातर (खरीददार) परिहार्य है। यदि दोनों कहें, दोनों ही शय्यातर (गृहस्वामी/खरीददार) परिहार्य हैं।१४

सूत्र 23,24

14.

प्रस्तुत सूत्र द्वय में सागारिक (गृहस्वामी) स्थापना विधि के विषय में तीन विकल्प हैं। जिसका सारांश यह है कि जिस स्थान पर जिसका स्वामित्व होता है और जो श्रमण निर्ग्रन्थ को रहने के लिए आज्ञा देते हैं—'इस-इस स्थान पर श्रमण निर्ग्रन्थ रहे', वह शय्यातर होता है। चाहे वह गृहस्वामी स्वयं हो अथवा उसका किरायेदार हो अथवा उस घर का खरीददार हो, वह शय्यातर स्थापित किया जाता है।

अप्रमाणीकृत पुरुष—गृहस्वामी द्वारा अमान्य पुरुष की आज्ञा से रहने पर जनता में गर्हा होती है। अदत्तादान का दोष लगता है। भाष्य में प्रस्तुत विषय पर विशद विवेचन है।

बृहत्कल्पभाष्य में उल्लेख है कि जो वृक्ष व्यन्तर देव द्वारा परिगृहीत है, वहां मुनि उस व्यन्तर की अनुज्ञा लेकर स्वाध्याय करे। एक भिक्षु द्वारा ली गई अनुज्ञा अन्य भिक्षुओं के लिए भी अनुज्ञात हो जाती है।

भिक्षु वृक्ष के स्वामी से अनुज्ञा ले, स्वामी न हो तो जिसका स्थान है उसकी आज्ञा ले। भाष्य में तो यहां तक उल्लेख है कि यदि कोई वृक्ष यक्ष के द्वारा अधिष्ठित हो तो वह यक्ष भिक्षुओं का शय्यातर होता है। उसके लिए अर्पित नैवेद्य आदि शय्यातरपिंड है—उसे ग्रहण करना सदोष है।

शब्द विमर्श

वक्कइए—किरायेदार—एक निश्‍चित अवधि तक मूल्य देकर स्थान ग्रहण करने वाला।

विक्किणेज्जा—खरीददार—यावज्जीवन मूल्य देकर स्थान को अपने अधीन करने वाला।

ओग्गह-अणुण्णवणाविधि-पदं

25. विहवधूया नातिकुलवासिणी, सावि ताव ओग्गहं अणुण्णवेयव्वा। किमंग पुण पिया वा भाया वा पुत्ते वा पहेवि ओग्गहे ओगेण्हियव्वे।।

अवग्रह-अनुज्ञापनाविधि-पदम्

विधवादुहिता ज्ञातिकुलवासिनी सापि तावत् अवग्रहम् अनुज्ञापयितव्या। किमङ्ग पुन: पिता वा भ्राता वा पुत्र: वा प्रभु: अपि अवग्रहम् अवग्रहीतव्य:।

अवग्रह-अनुज्ञापना विधि का पद

25. विधवा पुत्री ज्ञाति कुल में रहती है, उससे भी अवग्रह की अनुज्ञा लेनी चाहिए। पिता, भ्राता अथवा पुत्र की तो बात ही क्या? (उनके अवग्रह की अनुज्ञा अवश्य लेनी चाहिए) प्रभु (शय्यातर-निर्दिष्ट व्यक्ति) से भी अनुज्ञा लेनी चाहिए।

26. पहिए वि ओग्गहं अणुण्णवेयव्वे।।

पथिक: अपि अवग्रहम् अनुज्ञापयितव्य:।

26. (यदि मार्ग में वृक्षादि के नीचे ठहरना हो तो) पथिक से भी अवग्रह की अनुज्ञा लेनी चाहिए।१५

सूत्र 25,26

15.

प्रस्तुत सूत्रों में अवग्रह की अनुज्ञा किससे लेनी चाहिए—इस संबंध में विचार किया गया है। शय्यातर की दृष्टि से भिक्षु को मूल स्वामी की आज्ञा लेना आवश्यक है। सूत्र में निर्देश है कि पिता, भ्राता व पुत्र की तरह विधवा पुत्री जो पिता के घर में रहती है, उससे भी अवग्रह की आज्ञा ली जा सकती है। मूल स्वामी द्वारा मान्य पुरुष नौकर आदि से भी आज्ञा ली जा सकती है। भाष्यकार ने स्पष्ट करते हुए कहा है, जो प्रभु—मालिक द्वारा प्रमाणीकृत है। 'तुम्हारा दिया हुआ मुझे प्रमाण है' उसको भी शय्यातर स्थापित किया जा सकता है। किंतु जो घर का स्वामी नहीं है, उससे अनुज्ञा ग्रहण करने पर लघुमास प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

पथ में भी अवग्रह की अनुज्ञा लेना आवश्यक है। वृक्ष की छाया में जो पथिक पहले से विश्राम कर रहे हैं, उन्हें पूछकर वहां ठहरे। जहां वृक्ष के नीचे या अन्यत्र प्रवास करना हो, वहां अवश्य अनुज्ञा ले। रात में वहां रहना हो तो भी अनुज्ञा ले और उसे शय्यातर स्थापित करके रहे। यदि कोई सार्थवाह मार्ग में विश्राम करने के लिए पडालिका—कपड़े का तम्बू आदि बनाए, जिस रात्रि में भिक्षु वहां रहे, उस दिन उसका शय्यातर वही माना जाए।

सूत्र 25

शब्द विमर्श

पहेवि— प्रभु (शय्यातर निर्दिष्ट व्यक्ति से)

प्रस्तुत सूत्र में प्रभव और अप्रभव की चर्चा है। 'पह' और 'पहव'—ये दोनों पद एकार्थक हैं इसलिए यह ज्ञात होता है कि गृहस्वामी के द्वारा प्रमाणीकृत पुरुष भी शय्यातर हो सकता है। इसलिए यहां पर 'पहव' यह पद स्वाभाविक प्रतीत होता है।

27. से रायपरियट्टेसु संथडेसु अव्वोगडेसु अव्वोच्छिन्नेसु अपरपरिग्गहिएसु सच्चेव ओग्गहस्स पुव्वाणुण्णवणा चिट्ठइ अहालंदमवि ओग्गहे।।

अथ राजपरिवर्तेषु संस्तृतेषु अव्याकृतेषु अव्यवच्छिन्नेषु अपरपरिगृहीतेषु सैव अवग्रहस्य पूर्वानुज्ञापना तिष्ठति-यथालन्दम् अपि अवग्रह:।

27. राजा का परिवर्तन होने पर यदि वह राज्य संस्तृत हो, अव्याकृत हो, अव्यवछिन्न हो—दूसरों के द्वारा अपरिगृहीत हो। (उस स्थिति में) अवग्रह की वही पूर्व अनुज्ञा यथालंद काल तक अवग्रह के लिए रहती है।१६

सूत्र 27

16.

पूर्वानुज्ञा का तात्पर्य है—पूर्व राजाओं द्वारा प्राप्त आज्ञा। लंद का अर्थ है—काल। जितने काल तक उस वंश की परम्परा चलती है उतने काल तक पूर्व राजा द्वारा ली गई आज्ञा मान्य हो सकती है। पूर्व राजा का राजकुमार या उसके वंशज राजा बनते हैं। केवल व्यक्ति का परिवर्तन होता है। राज्य की अन्य व्यवस्थाओं में, विधि-विधान में कोई परिवर्तन नहीं होता, उस स्थिति में पहले ग्रहण की गई आज्ञा से उस राज्य में विहरण किया जा सकता है पुन: आज्ञा लेने की अपेक्षा नहीं होती।

शब्द विमर्श

संथडेसु— संस्तृत अर्थात् अविलुप्त राज्य। जिस राज्य का कोई प्रतिपक्षी नहीं है। जिस पर किसी ने अधिकार नहीं किया है।

अव्वोगडेसु— अव्याकृत—जिस राज्य का भागीदारों के द्वारा बंटवारा नहीं हुआ है। अर्थात् जो राज्य अविभक्त है।

अव्वोच्छिन्नेसु— अव्यवच्छिन्न—वह राज्य जो वंश परम्परा से प्राप्त है।

अहालंदम्— यथालंद जितने काल तक उस वंश का अनुवर्तन—परम्परा चलती है, उतने काल तक।

28. से रज्जपरियट्टेसु असंथडेसु वोगडेसु वोच्छिन्नेसु परपरिग्गहिएसु भिक्खुभावस्स अट्ठाए दोच्चं पि ओग्गहे अणुण्णवेयव्वे। —त्ति बेमि।।

अथ राज्यपरिवर्तेषु असंस्तृतेषु व्याकृतेषु व्यवच्छिन्नेषु परपरिगृहीतेषु भिक्षुभावस्य अर्थाय द्वि: अपि अवग्रह: अनुज्ञापयितव्य:। —इति ब्रवीमि।।

28. राज्य का परिवर्तन होने पर यदि वह राज्य असंस्तृत हो, व्याकृत हो, व्यवच्छिन्न हो, दूसरों के द्वारा परिगृहीत हो (उस स्थिति में) भिक्षुभाव की (ज्ञान, दर्शन, चारित्र की) सुरक्षा के लिए दूसरी बार अवग्रह की अनुज्ञा प्राप्त करनी चाहिए।१७ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 28

17.

ववहारो के उद्देशक 4, 6 और 7 में भिक्षुभाव शब्द प्रयुक्त है। प्रस्तुत सूत्र के संदर्भ में इसकी व्याख्या इस प्रकार है—समसामयिक अथवा आसन्न सामयिक स्थिति का उदाहरण देकर राज्य परिवर्तन की स्थिति को स्पष्ट किया है।

राज्य की पूर्व व्यवस्थाएं व्यवच्छिन्न हो गई हों यथा मौर्य वंशजों के स्थान पर नंदवंशीय राजा बन गया हो अथवा अन्य वंशीय। भागीदारों के द्वारा राज्य परस्पर बांट लिया गया हो, ऐसी स्थिति में अपने तृतीय महाव्रत की सुरक्षा तथा ज्ञान, दर्शन और चारित्र की वृद्धि के लिए भिक्षु को उस राज्य में विहरण करने के लिए पुन: आज्ञा लेने की अपेक्षा होती है।

राज्य परिवर्तन के बाद नये राजा की अनुमति नहीं लेने से चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। आज्ञा भंग आदि दोषों के साथ-साथ आत्मविराधना व संयमविराधना का प्रसंग आ सकता है। भाष्य में तत्सम्बन्धी विशद विवेचन है।

शब्द विमर्श

असंथडेसु— असंस्तृत अर्थात् जो राज्य शकट की तरह जीर्ण-शीर्ण है।

वोगडेसु— व्याकृत—जो राज्य भागीदारों के द्वारा तथा अन्य वंशजों द्वारा विभाजित है।

वोच्छिन्नेसु— व्यवछिन्न—जिस राज्य में वंश परम्परा के अनुसार राजा नहीं बना है। पूर्व वंश का व्युच्छेद कर नये वंश का राजा बना है यथा मौर्यवंश ने नंदवंश का व्युच्छेद कर दिया। राज्य नंदवंश का हो गया।

भिक्खुभावस्स— भिक्षुभाव—प्रस्तुत आगम में भिक्षुभाव का प्रयोग अनेक स्थलों पर हुआ है। यहां वृत्तिकार ने भिक्षुभाव के तीन अर्थ किए हैं।

1. दीक्षा 2. सम्यक् ज्ञान का ग्रहण करना। 3. तीसरे महाव्रत अदत्तादान विरमण की आराधना करना।

♦

आठवां उद्देशक

08

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• शय्या-संस्तारक ग्रहण विधि।

• स्थविर की सामाचारी।

• अवग्रह की अनुज्ञा।

• अतिरिक्त पात्र व प्रमाणोपेत आहार विषयक निरूपण।

सत्तरह सूत्रों में आबद्ध यह उद्देशक श्रमणचर्या से सम्बन्धित अनेक तथ्यों को उद्घाटित करता है। शय्या-संस्तारक के सम्बन्ध में आयारचूला में भी सुव्यवस्थित प्रतिपादन प्राप्त होता है। उसके अनुसार आचार्य, उपाध्याय, बाल, वृद्ध, रोगी तथा अतिथि भिक्षुओं को यथेष्ट स्थान यथाक्रम से देने के बाद ही शेष भिक्षु संयमपर्याय के क्रम से शय्या आदि ग्रहण करें।१ वहां अनुकूल-प्रतिकूल शय्या में समभाव रखने का भी निर्देश है।२ कप्पो में भी रात्‍निक के क्रम से शय्या-संस्तारक ग्रहण करने की विधि का उल्लेख है।३

1. आचू. 2/72

2. वही, 2/76

3. कप्पो 3/19—कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा आहारा- इणियाए सेज्जा-संथारए पडिग्गाहित्तए।

प्रस्तुत उद्देशक में तत्सम्बन्धित विषय का निरूपण बहुत ही मनोवैज्ञानिक ढंग से किया गया है। सूत्रकार के अनुसार—ॠतु के अनुकूल जो स्थान प्राप्त हो, भिक्षु अपनी इच्छा से उसे ग्रहण नहीं कर सकता। स्थविर की अनुज्ञा से ही ग्रहण कर सकता है। यदि स्थविर अनुज्ञा नहीं दें तो रात्‍निक के क्रम से स्थान आदि ग्र्रहण करने की व्यवस्था की जाती है। ऐसा करने से ममत्व का विसर्जन होता है। सुविधावादी और स्वच्छंद मनोवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सकता है।

प्रस्तुत उद्देशक में स्थविर सामाचारी का निर्देश है। सूत्रकार व भाष्यकार ने शय्या आदि ग्रहण करने के सम्बन्ध में महत्त्वपूर्ण तथ्यों का प्रतिपादन किया है—

1. भिक्षु हेमंत व ग्रीष्म ॠतु में उस क्षेत्र से शय्या-संस्तारक ला सकता है जिस क्षेत्र से वहन करके लाने में एक, दो और तीन दिन लगे।

2. वृद्धावास में उस क्षेत्र से शय्या-संस्तारक लाया जा सकता है जिस क्षेत्र से पांच दिन या उससे भी अधिक दिनों में वहन करके लाया जा सके।उसकी उत्कृष्ट क्षेत्रीय दूरी बत्तीस योजन तक की हो सकती है। अर्थात् वृद्धावास में बत्तीस योजन से शय्या-संस्तारक लाया जा सकता है।४

4. व्यभा. गा. 3475—काले जा पंचाहं, परेण वा खेत्त जाव बत्तीसा।

आत्म सुरक्षा व संयम सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह व्यवस्था की गई है। कीचड़-युक्त भूमि, कुंथु आदि प्राणियों से संसक्त तथा हरितकाय आदि से उपधि कुथित हो सकती है। शीलन युक्त स्थान पर शयन करने से अजीर्ण आदि रोग होने की संभावना रहती है।

सूत्रकार ने शय्या-संस्तारक को एक स्थान से दूसरे स्थान (उपाश्रय) पर ले जाने के लिए स्वामी की पुन: आज्ञा लेने का विधान किया है। ऐसा करने से शय्या-संस्तारक स्वामी के मन में भिक्षु के प्रति अप्रतीति उत्पन्न नहीं होती।

शय्या-संस्तारक ग्रहण विधि के संदर्भ में एक महत्त्वपूर्ण तथ्य का प्रज्ञापन करते हुए कहा है—'अपवाद स्वरूप शय्या-संस्तारक की दुर्लभता के कारण शय्या-संस्तारक ग्रहण करने के बाद में भी स्वामी से उसकी अनुज्ञा ली जा सकती है।'

परिभ्रष्ट उपकरण विधि पद के अन्तर्गत मार्ग में गिरे हुए उपकरण को ग्रहण करने के सम्बन्ध में अनेक मन्तव्य प्रस्तुत किए गए हैं—

1. उस उपकरण को ग्रहण करना चाहिए अथवा नहीं?

2. उपकरण ग्रहण करते समय भिक्षु का मनोभाव कैसा होना चाहिए?

3. मंत्रित व रेखांकित उपकरण को ग्रहण व उसका परिभोग करने से अनेक प्रकार की कठिनाइयां उत्पन्न हो सकती हैं, अत: भिक्षु को उसका ग्रहण व परिभोग नहीं करना चाहिए।

प्रस्तुत उद्देशक में पात्र से संबंधित सामाचारी का निर्देश प्राप्त होता है—

1. भिक्षु को कितने पात्र रखने चाहिए?

2. पात्र कहां से, किस विधि से व कितने ग्रहण करने चाहिए?

3. पात्रों का वितरण कैसे करना चाहिए।

ठाणं में बताया गया है कि निर्ग्रन्थ और निर्ग्रन्थियां तीन प्रकार के पात्र रख सकती हैं। 1. तुम्बा 2. काष्ठ पात्र 3. मृत् पात्र।१ ववहारो में अतिरिक्त पात्र रखने का विधान है। भाष्य में अतिरिक्त पात्र रखने के दो हेतु बताए हैं—1. अभिनव ग्रहण 2. पुरातन ग्रहण।२ भिक्षु एक दूसरे के लिए अतिरिक्त पात्र रख सकते हैं। जिसके लिए अतिरिक्त पात्र रखा है अथवा कहीं से लाया गया है उसकी आज्ञा से किसी अपेक्षित भिक्षु को वह पात्र दिया जा सकता है।३ निसीहज्झयणं में आचार्य की आज्ञा से अशक्त व विकलांग भिक्षु को अतिरिक्त पात्र देने का विधान है।४ वहां यह भी निर्देश है कि अतिरेक बन्धन वाले पात्र को डेढ़ महीना से अधिक नहीं रखना चाहिए।५

1. ठाणं 3/346—कप्पइ णिग्गंथाण वा णिग्गंथीण वा तओ पायाइं धारित्तए वा परिहरित्तए वा, तं जहा—लाउयपादे वा, दारुपादे वा, मट्टियापादे वा।

2. व्यभा. गा. 3616

3. (क) वव. 8/16

(ख) व्यभा. गा. 3617-3627

(ग) निसीह. 14/5-8

4. वही, 14/6,7

5. वही, 1/46

व्यवहारभाष्य के अनुसार परिचारक व ग्लान को अपेक्षा होने पर पात्र न देने से चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त आता है।६

6. व्यभा. गा. 3639

अतिरिक्त उपधि भिक्षु के लिए विशेष स्थिति में कल्पनीय है। इस दृष्टि से अतिमात्रा में आहार ग्रहण करना भी कल्पनीय है। ऐसा सोचकर भिक्षु अतिमात्रा में आहार न करे क्योंकि ऐसा करने से अनेक दोषों की संभावना हो सकती है। आहार का प्रमाण कितना होना चाहिए इस संदर्भ में अंतिम सूत्र में सूत्रकार ने निर्देश दिया है कि भिक्षु को प्रमाणोपेत आहार करना चाहिए। भगवई में भी प्रस्तुत विषय का प्रज्ञापन है।७

7. भग. 7/24

अट्ठमो उद्देसो : आठवां उद्देशक

मूल

सेज्जासंथारग-गहणविधि-पदं

1. गाहा उदू पज्जोसविए। ताए गाहाए ताए पएसाए ताए उवासंतराए जमिणं-जमिणं सेज्जासंथारगं लभेज्जा, तमिणं-तमिणं ममेव सिया। थेरा य से अणुजाणेज्जा, तस्सेव सिया। थेरा य से नो अणुजाणेज्जा, एवं से कप्पइ अहाराइणियाए सेज्जासंथारगं पडिग्गाहेत्तए।।

संस्कृत छाया

शय्या-संस्तारक-ग्रहणविधि-पदम्

'गाहा' ॠतु: पर्युषित:। तस्यां 'गाहाए' तस्मिन् प्रदेशे तस्मिन् अवकाशान्तरे यत् इदं-यत् इदं शय्या-संस्तारकं लभेयम्, तत् इदं-तत् इदं ममैव स्यात्। स्थविरा: च तं अनुजानीयु:, तस्यैव स्यात्। स्थविरा: च तं नो अनुजानीयु:, एवं तस्य कल्पते यथारात्‍निकं शय्यासंस्तारकं प्रतिग्रहीतुम्।

हिन्दी अनुवाद

शय्यासंस्तारक-ग्रहण विधि-पद

1. घर में१ ॠतुबद्ध काल में पर्युषित हुआ। उस घर में, उस प्रदेश में, उस अवकाशान्तर में जो-जो शय्यासंस्तारक२ प्राप्त हो, वह-वह मेरी ही हो और स्थविर उसे अनुज्ञा दें, उसका ही हो सकता है और स्थविर उसे अनुज्ञा न दें, इस प्रकार उसे यथारात्‍निक शय्यासंस्तारक का प्रतिग्रहण करना कल्पता है।

सूत्र 1

1. घर में (गाहा)

गाहा, घर और गिह ये तीनों एकार्थक हैं। इनके आधार पर अवग्रह भी तीन प्रकार का होता है।

1. ॠतुबद्धसाधर्मिक अवग्रह।

2. वर्षावाससाधर्मिक अवग्रह।

3. वृद्धावास अवग्रह।

शब्द विमर्श

उदू— वृत्ति में इसका अर्थ किया है—ॠतुबद्धकाल। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ दो मास का काल विशेष किया है।

पज्जोसविए— पर्युषित हुआ। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ है—स्थित अथवा रहा हुआ।

ताए पएसाए— उस प्रदेश में। उस प्रदेश के अन्तर् अथवा बहिर।

उवासंतराए— उस अवकाशान्तर में—प्रदेश के मध्यम भाग रूप स्थान में अथवा अमुक दो का मध्यभाग।

सूत्र 1-4

2. शय्यासंस्तारक (सेज्जासंथारगं)

सेज्जा से तात्पर्य है—शरीर प्रमाण बिछौना।

संथारगं से तात्पर्य है—ढाई हाथ लम्बा, एक हाथ व चार अंगुल चौड़ा बिछौना।

बृहत्कल्प में शय्या का अर्थ वसति किया गया है। वहां शय्या को संस्तारक भी कहा गया है और संस्तारक का अर्थ बिछौना किया है।

दसवेकालिक चूर्णि में भी शय्या-संस्तारक का अर्थ बिछौना किया है।

भाष्य में संस्तारक के दो प्रकार प्रज्ञप्त है। (1) परिशाटी—तृण आदि। (2) अपरिशाटी—फलक (काष्ठ पट्ट) आदि। इन दोनों के पुन: दो-दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. परिशाटी—झुषिर—अझुषिर

2. अपरिशाटी—एकांगिक—अनेकांगिक।

संस्तारक : ॠतुबद्धकाल व वर्षावास

सामान्यत: ॠतुबद्धकाल में परिशाटी, अपरिशाटी दोनों प्रकार का संस्तारक ग्रहण नहीं करना चाहिए क्योंकि यह संयम का पलिमंथ है। किन्तु विशेष स्थिति (अशिवादी कारण) में संस्तारक ग्रहण किया जा सकता है। अपेक्षा होने पर ॠतुबद्धकाल में संस्तारक ग्रहण न करने से चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। वर्षावास में संस्तारक ग्रहण न करने पर चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। अशिवादि कारण की तरह चिक्खल आदि कारणों में भी फलक (काष्ठपट्ट) आदि लिए जा सकते हैं।

भाष्य साहित्य में किस प्रकार के संस्तारक ग्रहणीय हैं। क्यों ग्रहणीय हैं, कहां से ग्रहणीय हैं, इस पर विमर्श किया गया है। फलक—अझुषिर, अस्फुटित, अगुरु—गुरुभार रहित, अनिसृष्ट—प्रातिहारिक व वीणा की तरह हल्का होना चाहिए। क्योंकि भारी होने से आत्मविराधना, संयमविराधना हो सकती है। अत: ऐसे फलक को ग्रहण करने से चतुर्गुरुक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। वर्षाकाल में अपरिशाटी फलक स्वरूप संस्तारक ग्रहण करना चाहिए। वसति का फर्श मणिकुट्टिम हो, उस स्थिति में भी वर्षावास में संस्तारक ग्रहण करना जरूरी है अन्यथा चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

क्योंकि वर्षावास में भूमि में कुंथु आदि सम्मूर्च्छिम प्राणी उत्पन्न होते हैं, उत्पादक जीव भूमि फोड़कर निकल जाते हैं। सांप आदि रेंगने वाले जीव निकल सकते हैं। पनक की उत्पत्ति हो सकती है। उपधि कुथित हो सकती है। उपधि में शीलन होने से निद्रा के अभाव में अजीर्ण आदि रोग हो सकते हैं। इस प्रकार ॠतुबद्धकाल में ऊर्णादिमय संस्तारक, ग्लान व अनशन प्रतिपन्न भिक्षु के लिए वस्त्र के कोमल संस्तारक तथा वर्षावास में फलक आदि संस्तारक ग्रहणीय है।

यदि उपाश्रय में फलक का संस्तारक प्राप्त न हो तो बाहर से, निवेशन से, गली से गांव से तथा गांव के बाहर से संस्तारक ग्रहण करना चाहिए।

शब्द विमर्श

चक्किया— शक्य हो। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ—कर सके और समर्थ हो सके किया है।

ओगिज्झ— ग्रहण करके। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ अनुज्ञापूर्वक ग्रहण करना किया है।

अद्धाण— मार्ग में।

परिवहित्तए— वहन करना।

2. से अहालहुसगं सेज्जासंथारगं गवेसेज्जा, जं चक्किया एगेणं हत्थेणं ओगिज्झ जाव एगाहं वा दुयाहं वा तियाहं वा अद्धाणं परिवहित्तए, एस मे हेमंतगिम्हासु भविस्सइ।।

अथ यथालघुस्वकं शय्यासंस्तारकं गवेषयेत्, यत् शक्नुयात् एकेन हस्तेन अवगृह्य यावत् एकाहं वा द्व्यहं वा त्र्यहं वा अध्वानं परिवोढुम्, एष मम हेमन्तग्रीष्मयो: भविष्यति।

2. वह (श्रमण यथासंभव) हल्के शय्या-संस्तारक की गवेषणा करे, जिसे एक हाथ से ग्रहण करके लाया जा सके यावत् एक दिन, दो दिन अथवा तीन दिन में मार्ग में परिवहन करना शक्य हो, यह (शय्यासंस्तारक के संबंध में ऐसा सोचकर) हेमंत और ग्रीष्म ॠतु में मेरे उपयोग में आ सकेगा।

3. से य अहालहुसगं सेज्जासंथारगं गवेसेज्जा, जं चक्किया एगेणं हत्थेणं ओगिज्झ जाव एगाहं वा दुयाहं वा तियाहं वा अद्धाणं परिवहित्तए, एस मे वासावासासु भविस्सइ।।

अथ च यथालघुस्वकं शय्यासंस्तारकं गवेषयेत्, यत् शक्नुयात् एकेन हस्तेन अवगृह्य यावत् एकाहं वा द्व्यहं वा त्र्यहं वा अध्वानं परिवोढुम्, एष मम वर्षावासेषु भविष्यति।

3. वह (श्रमण यथासंभव) हल्के शय्या-संस्तारक की गवेषणा करे, जिसे एक हाथ से ग्रहण करके लाया जा सके यावत् एक दिन, दो दिन अथवा तीन दिन में मार्ग में परिवहन करना शक्य हो, यह वर्षावास में मेरे उपयोग में आ सकेगा।

4. से अहालहुसगं सेज्जासंथारगं गवेसेज्जा, जं चक्किया एगेणं हत्थेणं ओगिज्झ जाव एगाहं वा दुयाहं वा तियाहं वा चउयाहं वा पंचाहं वा अद्धाणं परिवहित्तए, एस मे वुड्ढावासासु भविस्सइ।।

अथ यथालघुस्वकं शय्यासंस्तारकं गवेषयेत्, यत् शक्नुयात् एकेन हस्तेन अवगृह्य यावत् एकाहं वा द्व्यहं वा त्र्यहं वा चतुरहं वा पञ्चाहं वा अध्वानं परिवोढुम्, एष मम वृद्धावासेषु भविष्यति।

4. वह (श्रमण यथासंभव) हल्के शय्या-संस्तारक की गवेषणा करे, जिसे एक हाथ से ग्रहण करके लाया जा सके। जिसे एक दिन, दो दिन, तीन दिन, चार दिन अथवा पांच दिन में मार्ग में परिवहन करना शक्य हो, यह वृद्धावास में३ मेरे उपयोग में आ सकेगा।

सूत्र 4

3. वृद्धावास में (वुड्ढावासासु)

क्षीण जंघाबलवाले वृद्ध श्रमण-श्रमणी का आवास वृद्धावास है अथवा रोग आदि कारणों से वृद्धिंगत वास वृद्धावास है। वृद्धावास की जघन्य कालावधि अंतर्मुहूर्त्त है, क्योंकि वृद्धावास की भावना से स्थित मुनि का अन्तर्मुहूर्त्त पश्‍चात् मरण भी हो सकता है।

इसकी उत्कृष्ट कालावधि गृहस्थपर्याय के नौ वर्ष कम पूर्वकोटि है। कोई नौ वर्ष की अवस्था में ही श्रमण बन गया और श्रामण्य ग्रहण के तत्काल बाद प्रतिकूल कर्मोदय वश जंघाबल की क्षीणता या रोग के कारण विहरण करने में असमर्थ हो गया, उसका एक स्थान पर रहने का काल पूर्वकोटि हो सकता है। यह उत्कृष्ट काल परिमाण अर्हत् ॠषभ के तीर्थ की अपेक्षा से है। जिस तीर्थंकर के शासनकाल में जितनी उत्कृष्ट आयु होती है, नौ वर्ष प्रमाण गृहस्थपर्याय को छोड़कर उतना उत्कृष्ट वृद्धावास का काल हो सकता है। भाष्यकार ने वृद्धावास के हेतुओं पर विमर्श किया है। जो बारह वर्ष सूत्रग्रहण, बारह वर्ष अर्थ ग्रहण तथा बारह वर्ष देशाटन कर चुका है, जो उपकरण, शरीर और इन्द्रिय—इस त्रिविध लाघव से सम्पन्न है, जिसने उपवास, बेला आदि नाना प्रकार का तप किया है, बारह वर्ष तक शिष्य परम्परा की अविच्छिन्नता के लिए मोक्ष मार्ग का उपदेश दिया है और आगम विधि से संयम का पालन किया है, इसके बाद जो वृद्ध हो गया है। दीर्घायु है, अभ्युद्यतविहार में असमर्थ है, जिसके शिष्य अभी तक अगीतार्थ है, जो गणप्रतिबद्ध और महान् जराजीर्ण है, वह वृद्धावास में रहता है।

तरुण भी जंघाबल की क्षीणता, रुग्णता, असहायता, दुर्बलता आदि कारणों से वृद्धावास में रहता है।

जो अनशन अथवा संलेखना प्रतिपन्न है अथवा जो तरुण भिक्षुओं को सूत्रार्थ में निष्पन्न करता है अथवा विहरण क्षेत्रों का अभाव होने पर अथवा रोगमुक्त होने पर भी जो बलवृद्धि करना चाहता है—इन सब कारणों से वृद्धावास अपेक्षित और उपयोगी है।

प्रस्तुत उद्देशक में विशेष रूप से संस्तारक के विषय में क्षेत्र और काल के अनुसार विचार किया गया है। वृद्धावास में नियमत: अप्रातिहारी संस्तारक ग्रहण करने का निर्देश है। वृद्धावास में काल की अपेक्षा उत्कर्षत: पांच दिन में तथा क्षेत्र की अपेक्षा बत्तीस योजन से संस्तारक (अप्रातिहारिक) लाया जा सकता है।

थेरसामाचारी-पदं

5. थेराणं थेरभूमिपत्ताणं कप्पइ दंडए वा भंडए वा छत्तए वा मत्तए वा लट्ठिया वा चेेले वा चेलचिलिमिलिया वा चम्मे वा चम्मकोसए वा चम्मपलिच्छेयणए वा अविरहिए ओवासे ठवेत्ता गाहावइकुलं पिंडवायपडियाए पविसित्तए वा निक्खमित्तए वा। कप्पइ ण्हं संनियट्टचारीणं दोच्चं पि ओग्गहं अणुण्णवेत्ता परिहरित्तए।।

स्थविरसामाचारी-पदम्

स्थविराणां स्थविरभूमिप्राप्तानां कल्पते दण्डकं वा भाण्डकं वा छत्रकं वा मात्रकं वा लष्टिका वा चेलं वा चेल 'चिलिमिलिया' वा चर्म वा चर्मकोशक: वा चर्मपरिच्छेदनकं वा अविरहिते अवकाशे स्थापयित्वा 'गाहा' पतिकुलं पिण्डपातप्रतिज्ञया प्रवेष्टुं वा निष्क्रमितुं वा। कल्पते सन्निवृत्तचारीणां द्वि: अपि अवग्रहम् अनुज्ञाप्य परिधातुम्।

स्थविर सामाचारी-पद

5. स्थविर भूमि प्राप्त स्थविरों को दण्ड, भाण्ड, छत्र, मात्रक, यष्टि, वस्त्र, वस्त्र की यवनिका, चर्म, चर्मकोश अथवा चर्म-परिच्छेदनक को अविरहित अवकाश (दूसरों की उपस्थिति वाला स्थान) में स्थापित कर गृहपति के कुल में पिण्डपात की प्रतिज्ञा से प्रवेश करना अथवा निष्क्रमण करना कल्पता है।

पिण्डपात से लौटकर आने वाले भिक्षु को (जिसकी देखरेख में दण्ड आदि रखे हैं।) दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा लेकर उनका परिभोग करना कल्पता है।४

सूत्र 5

4.

चौथे सूत्र में वृद्धावास का और पांचवें सूत्र में स्थविरभूमिप्राप्त स्थविर पद का उल्लेख है। वृद्ध और स्थविर दोनों शब्दों का प्रयोग सापेक्ष है।

पूर्वसूत्र में वृद्ध शब्द का प्रयोग जंघाबल क्षीण अर्थात् चलने में असमर्थ भिक्षु के लिए किया गया है और प्रस्तुत सूत्र में स्थविर का प्रयोग सहाय रहित वृद्ध (स्थविर) भिक्षु के लिए किया गया है।

वृत्तिकार ने भी वृद्ध व स्थविर दोनों शब्दों का अर्थ अलग-अलग किया है। वृद्ध से तात्पर्य है—अजंगम भिक्षु व स्थविर से तात्पर्य है—सहायक रहित भिक्षु। प्रस्तुत सूत्र में सहायक रहित स्थविर की सामाचारी बतलाई गई है। सहायक रहित भिक्षु अपने स्थान से बाहर जाए। उस समय वहां उपस्थित लोगों से कहे—मैं भिक्षा आदि के लिए बाहर जा रहा हूं। तुम इन उपकरणों का ध्यान रखना। इसका तात्पर्य है, उन उपकरणों को अल्पकाल के लिए दूसरों के अवग्रह—आज्ञा में रख देना। भिक्षाचर्या से निवृत्त होकर वापिस आए तब उन व्यक्तियों से जिनके अवग्रह—आज्ञा में उपकरण रखे गए हैं, उनकी पुन: आज्ञा लेना आवश्यक है। वह भिक्षाचर्या से आकर दूसरी बार अनुज्ञा लेते हुए कहता है—'मैंने आपको मेरे उपकरणों की रक्षा करने का निर्देश दिया था। आपने इन उपकरणों की रक्षा की है। इसलिए ये आपके हैं। अब आप मुझे इन्हें ग्रहण करने की अनुज्ञा दें।' जो अपने उपकरणों को एकांतरहित स्थान में रखता है और किसी को यह नहीं कहता कि इनकी रक्षा करना, अर्थात् मैं आऊं तब तक इनका ध्यान रखना तो उसे लघुमास का प्रायश्‍चित्त तथा शून्य में रखने पर चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। संखड़ी की प्रतीक्षा करने पर चार गुरुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है। उपकरण अपहृत होने पर जिनका जो प्रायश्‍चित्त है, वह प्राप्त होता है।

शब्द विमर्श

दंडए—दण्ड—यष्टि विशेष। यह दीर्घ और स्थिर होता है। व्याघ्र आदि निवारण के लिए इसे रखा जाता है।7

भंडए-भाण्ड— अनेक प्रकार के उपकरण अथवा पात्र।

छत्तए-छत्र— आतप से त्राण करने वाला।

मत्तए—मात्रक— भिक्षु के काम में आने वाला उपकरण विशेष। इसके तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—1. उच्चार-मात्रक 2. प्रस्रवण-मात्रक 3. श्‍लेष्म-मात्रक।

चेले— वस्त्र—त्रस-स्थावर जीवों के शरीर से निष्पन्न वस्त्र।

चेल 'चिलिमिलिया'—चिलिमिलिया शब्द देशी है इसका अर्थ है—वस्त्र की यवनिका।

चम्मे-चर्म—चमड़े का उपानत्—जूता अथवा चर्ममय चटाई।

चम्मकोसए— चर्मकोश—अंगूठा व एड़ी की रक्षा के लिए बांधा जाने वाला चमड़े का उपकरण। पाइअसद्दमहण्णवो में चर्मकोश का अर्थ चमड़े का बना हुआ थैला अथवा चमड़े का बना हुआ जूता किया है।

चम्मपलिच्छेयणए— चर्मपरिच्छेदनक—चर्ममय पट्टी या रस्सी।

संनियट्टचारीणं— पिण्डपात से लौटकर आने वाले भिक्षु को।

पाडिहारिए-सेज्जासंथार-पदं

6. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा पाडिहारियं सेज्जासंथारगं दोच्चं पि ओग्गहं अणणुण्णवेत्ता बहिया नीहरित्तए, कप्पइ अणुण्णवेत्ता।।

प्रातिहारिक-शय्यासंस्तारक-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा प्रातिहारिकं शय्यासंस्तारकं द्वि: अपि अवग्रहम् अननुज्ञाप्य बहि: निहर्त्तुम् कल्पते अनुज्ञाप्य।

प्रातिहारिक-शय्यासंस्तारक-पद

6. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को प्रातिहारिक शय्यासंस्तारक दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा लिए बिना बाहर ले जाना नहीं कल्पता। अनुज्ञा लेकर कल्पता है।

7. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा पाडिहारियं वा सेज्जासंथारगं सव्वप्पणा अप्पिणित्ता दोच्चं पि ओग्गहं अणणुण्णवेत्ता अहिट्ठित्तए, कप्पइ अणुण्णवेत्ता।।

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा प्रातिहारिकं वा शय्यासंस्तारकं सर्वात्मना अर्पयित्वा द्वि: अपि अवग्रहम् अननुज्ञाप्य अधिष्ठातुम्, कल्पते अनुज्ञाप्य।

7. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को प्रातिहारिक शय्यासंस्तारक सर्वात्मना सौंप देने पर (जिस स्वामी का ग्रहण किया है उसे पुन: प्रत्यर्पित कर देने पर) दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा लिए बिना काम में लेना नहीं कल्पता, अनुज्ञा लेकर कल्पता है।

8. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा सागारियसंतियं वा सेज्जासंथारगं दोच्चं पि ओग्गहं अणणुण्णवेत्ता बहिया नीहरित्तए, कप्पइ अणुण्णवेत्ता।।

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा सागारिकसत्कं वा शय्यासंस्तारकं द्वि: अपि अवग्रहम् अननुज्ञाप्य बहि: निहर्त्तुम्, कल्पते अनुज्ञाप्य।

8. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को शय्यातर का शय्यासंस्तारक दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा लिए बिना बाहर ले जाना नहीं कल्पता, अनुज्ञा लेकर कल्पता है।

9. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा सागारियसंतियं वा सेज्जा-संथारगं सव्वप्पणा अप्पिणित्ता दोच्चं पि ओग्गहं अणणुण्णवेत्ता अहिट्ठित्तए, कप्पइ अणुण्णवेत्ता।।

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा सागारिकसत्कं वा शय्यासंस्तारकं सर्वात्मना अर्पयित्वा द्वि: अपि अवग्रहम् अननुज्ञाप्य अधिष्ठातुम्, कल्पते अनुज्ञाप्य।

9. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को शय्यातर का शय्यासंस्तारक सर्वात्मना सौंप देने पर दूसरी बार भी अवग्रह की अनुज्ञा लिए बिना काम में लेना नहीं कल्पता, अनुज्ञा लेकर कल्पता है।५

सूत्र 6-9

5.

शय्या-संस्तारक को ग्रहण करने की विधि (उत्सर्ग-अपवाद) का ज्ञाता भिक्षु संस्तारक प्राप्त होने पर सर्वप्रथम काल की स्थापना करता है। (इतने समय तक हम इसको रखेंगे) अनुज्ञापना व ग्रहण विषयक यतना का पालन करता है।

वह संस्तारक स्वामी से पूछता है यह संस्तारक हम किसको प्रत्यर्पित करें? वह कहे—मुझे ही देना। यदि मैं उपस्थित नहीं रहूं तो अमुक को दे देना। यदि वह भी नहीं मिले तो मेरे घर में अमुक स्थान पर रख देना।

इस प्रकार कार्य समाप्त होने पर संस्तारक को जिसका है, उसे प्रत्यर्पित कर देना चाहिए। प्रत्यर्पित न करने पर चार लघुमास का प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है, आज्ञाभंग आदि दोष प्राप्त होते हैं।

कप्पो में भी प्रातिहारिक शय्या-संस्तारक को विहार से पूर्व पुन: गृहस्वामी को सौंपने का निर्देश है। व्यवहारभाष्य में भी उल्लेख है कि सामान्यत: भिक्षु जहां रहता है, उसी ग्राम से शय्या-संस्तारक ग्रहण करता है। विहार करने से पहले उसे स्वामी को लौटा दिया जाता है। यदि दूसरे ग्राम में शय्या-संस्तारक प्राप्त न हो तो स्वामी की पुन: आज्ञा लेकर उसे बाहर ले जाया जा सकता है।

ओग्गहअणुण्णवणा-पदं

10. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा पुव्वामेव ओग्गहं ओगिण्हित्ता तओ पच्छा अणुण्णवेत्तए।।

अवग्रहअनुज्ञापना-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा पूर्वमेव अवग्रहम् अवगृह्य तत: पश्‍चात् अनुज्ञापयितुम्।

अवग्रहअनुज्ञापना-पद

10. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को पहले ही अवग्रह (स्थान) का अवग्रहण कर६ तत्पश्‍चात् अनुज्ञा लेना नहीं कल्पता।

सूत्र 10

6. अवग्रह का अवग्रहण कर (ओग्गहं ओगिण्हित्ता)

निर्ग्रन्थ को कोई भी वस्तु अनुज्ञा लिए बिना ग्रहण करना नहीं कल्पता। भाष्यकार ने कहा है—

इतरियं पि न कप्पति।

जम्हा तु अजाइतोग्गहणं।।

अयाचित अवग्रह क्षणमात्र के लिए भी ग्रहण करने से तीसरा महाव्रत दूषित होता है। अत: निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को आज्ञा लेने के बाद ही स्थान को ग्रहण करने का निर्देश है। पहले स्थान ग्रहण करना फिर आज्ञा लेना अविधि है। यहां तक कि सार्वजनिक स्थान सभा, मंडप, देवशाला आदि में भी बिना अनुज्ञा के नहीं रहना चाहिए। अनुज्ञा के बिना ठहरने से यावन्तिक दोष—अदत्तग्रहण का दोष लगता है। स्थान का स्वामी रुष्ट होकर वहां ठहरने वाले भिक्षुओं को रात्रि में अथवा दिन में भी निकाल सकता है। अनुज्ञा के बिना स्थान ग्रहण करने पर लघुमासिक प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

11. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा पुव्वामेव ओग्गहं अणुण्णवेत्ता तओ पच्छा ओगिण्हित्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा पूर्वमेव अवग्रहम् अनुज्ञाप्य तत: पश्‍चात् अवग्रहीतुम्।

11. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को पहले ही अवग्रह की अनुज्ञा लेकर तत्पश्‍चात् अवग्रहण करना कल्पता है।

12. अह पुण एवं जाणेज्जा—इह खलु निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा नो सुलभे सेज्जासंथारए त्ति कट्टु एव ण्हं कप्पइ पुव्वामेव ओग्गहं ओगिण्हित्ता तओ पच्छा अणुण्णवेत्तए। मा दुहओ अज्जो! वइ-अणुलोमेणं, अणुलोमेयव्वे सिया।।

अथ पुन: एवं जानीयात्—इह खलु निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा नो सुलभ: शय्यासंस्तारक: इति कृत्वा एवं कल्पते पूर्वमेव अवग्रहम् अवगृह्य तत: पश्‍चात् अनुज्ञापयितुम्। मा द्विधा आर्य! वाक्-अनुलोमेन, अनुलोम-यितव्य: स्यात्।

12. यदि पुन: ऐसा जाने—यहां निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों के लिए शय्यासंस्तारक सुलभ नहीं है। (ऐसा सोचकर) इस प्रकार पहले ही अवग्रह का अवग्रहण कर तत्पश्‍चात् अनुज्ञा लेना कल्पता है। आर्यो! द्विधा मत करो। अनुकूल वचनों से, अनुकूल करना चाहिए।७

सूत्र 12

7.

प्रस्तुत सूत्र में स्थान (मकान) व शय्या-संस्तारक सम्बन्धी सामाचारी का निर्देश है। उत्सर्ग-विधि के अनुसार भिक्षु को पहले स्थान व शय्या-संस्तारक की स्वामी से अनुज्ञा लेनी चाहिए, बाद में उसे ग्रहण करना चाहिए। कदाचित् अपवादस्वरूप स्थान आदि की दुर्लभता होने पर गृहस्वामी की अनुज्ञा लिए बिना ही उसके स्थान में ठहरना पड़े तो उच्चारभूमि आदि की प्रत्युप्रेक्षा कर दृष्ट परिजन की अनुज्ञा लेनी चाहिए। उसे इस प्रकार निवेदन करे—' 'हम गृहस्वामी के आने तक यहां रह रहे हैं, उसके आने के बाद उसकी अनुज्ञा ले लेंगे। यदि गृहस्वामी निकटवर्ती स्थान में वास कर रहा हो तो वहां जाकर उससे अनुज्ञा लेनी चाहिए। ठहरने के पश्‍चात् अनुज्ञा ले3 उस स्थिति में गृहस्वामी रुष्ट होकर भिक्षुओं को स्थान छोड़ने के लिए कहे, और भिक्षु उसकी बात का सम्मान न करें। गृहस्वामी स्वयं भिक्षुओं के उपकरणों को बाहर निकालने का प्रयत्‍न करने लगता है। भिक्षु गृहस्वामी को कहते हैं—'तुम हमारे पात्रों को छुओ मत, उन्हें तुम फोड़ मत देना।' इस प्रकार कठोर वचन कहने पर आचार्य भिक्षुओं को कहते हैं, यह तुम्हारी दोहरी भूल है एक ओर तुम वसति ग्रहण करना चाहते हो दूसरी ओर गृहस्वामी को कठोर वचन भी कहते हो। यह उचित नहीं है। गृहस्वामी से क्षमायाचना करो। इस अनुकूल संबोध के द्वारा गृहस्वामी को अनुकूल बनाने का प्रयास करना चाहिए। शिष्यों के आवेश का अनुलोमन-प्रशांतिकरण करना चाहिए।

ग्रामानुग्राम विहरण करता हुआ भिक्षु यदि परिस्थितिवश विकालबेला में किसी गांव में पहुंचता है। अन्यत्र वसति की प्राप्ति न हो, क्षेत्र अनेक उपद्रवों से संकुल हो, उस स्थिति में भिक्षु एक बार अधिकृत स्वामी की अनुमति के बिना भी वसति में ठहर सकता है। भाष्यकार के अनुसार सूत्रगत यह निर्देश कारणिक है। वहां अपवाद के हेतुओं पर भी विचार किया गया है, जो इस प्रकार है—

1. अशिव।

2. अवमौदर्य।

3. चोर तथा श्‍वापदों का भय।

4. अत्यधिक शीत, वर्षा व मच्छरों का भय।

5. विकाल बेला में स्थान पर पहुंचना

यदि गृहस्वामी आने के बाद अनुज्ञा न दे। भिक्षु को रात्रि में ही घर से बाहर जाने के लिए कहे, उस स्थिति में मधुरभाषी, वाक्पटु भिक्षु गृहस्वामी से बात करे, फिर भी वह भिक्षुओं के अनुकूल न हो तो उसे धर्मकथा कहे। गृहस्वामी के स्वजनों को कहकर उसे अनुकूल बनाए। इतना करने पर भी यदि वह नहीं माने तो अभियोग-मंत्र अथवा निमित्त का प्रयोग करे। इस प्रकार विविध उपायों से उसे अनुकूल बनाने का प्रयत्‍न करे।

परिभट्ठउवगरणविहि-पदं

13. निग्गंथस्स णं गाहावइकुलं पिंडवायपडियाए अणुपविट्ठस्स अण्णयरे अहालहुसए उवगरणजाए परिब्भट्ठे सिया। तं च केइ साहम्मिए पासेज्जा, कप्पइ से सागारकडं गहाय जत्थेव अण्णमण्णं पासेज्जा तत्थेव एवं वएज्जा—इमे भे अज्जो! किं परिण्णाए? से य वएज्जा—परिण्णाए, तस्सेव पडिणिज्जाए-यव्वे सिया। से य वएज्जा—नो परिण्णाए, तं नो अप्पणा परिभुंजेज्जा नो अण्ण-मण्णस्स दावए। एगंते बहुफासुए थंडिले परिट्ठवेयव्वे सिया।।

परिभ्रष्टोपकरणविधि-पदम्

निर्ग्रन्थस्य 'गाहा' पतिकुलं पिण्डपात-प्रतिज्ञया अनुप्रविष्टस्य अन्यतरद् यथालघुस्वकम् उपकरणजातं परिभ्रष्टं स्यात्। तत् च कश्‍चित् साधर्मिक: पश्येत्, कल्पते तस्य सागारकृतं गृहीत्वा यत्रैव अन्योन्यं पश्येत् तत्रैव एवं वदेत्—इदं भो आर्य! किं परिज्ञातम्? स च वदेत्—परिज्ञातम्, तस्यैव प्रतिनिर्यातव्यं स्यात्। स च वदेत्—नो परिज्ञातम्, तत् नो आत्मना परिभुञ्जीत नो अन्योन्यस्य दद्यात्। एकान्ते बहुप्रासुके स्थण्डिले परिष्ठापयितव्यं स्यात्।

परिभ्रष्टउपकरणविधि-पद

13. पिण्डवात की प्रतिज्ञा से गृहपति कुल में अनुप्रविष्ट करते हुए निर्ग्रन्थ का कोई यथालघुस्वक उपकरणजात गिर जाए। उसे कोई साधर्मिक देखे, वह विकल्प सहित (जिसका यह उपकरण है, उसे दे दूंगा इस बुद्धि से) ग्रहण कर जहां पर अन्य-अन्य (साधर्मिक) को देखे वहीं इस प्रकार कहे—आर्य! क्या आपके लिए यह (उपकरण-जात) परिज्ञात है? और वह कहे—परिज्ञात है, वह (उपकरणजात) उसी को अर्पित कर दिया जाए और वह कहे—परिज्ञात नहीं है तो उसका न स्वयं परिभोग करे, न एक-दूसरे को दे। एकांत में बहुप्रासुक स्थण्डिल में परिष्ठापन कर देना चाहिए।

14. निग्गंथस्स णं बहिया वियारभूमिं वा विहारभूमिं वा निक्खंतस्स अण्णयरे अहालहुसए उवगरणजाए परिब्भट्ठे सिया। तं च केइ साहम्मिए पासेज्जा, कप्पइ से सागारकडं गहाय पासेज्जा जत्थेव अण्णमण्णं तत्थेव एवं वएज्जा—इमे भे अज्जो! किं परिण्णाए? से य वएज्जा—परिण्णाए, तस्सेव पडिणिज्जाएयव्वे सिया। से य वएज्जा—नो परिण्णाए, तं नो अप्पणा परिभुंजेज्जा नो अण्ण-मण्णस्स दावए। एगंते बहुफासुए थंडिले परिट्ठवेयव्वे सिया।।

निर्ग्रन्थस्य बहि: विचारभूमिं वा विहारभूमिं वा निष्क्रान्तस्य अन्यतरद् यथालघुस्वकम् उपकरणजातं परिभ्रष्टं स्यात्। तत् च कश्‍चित् साधर्मिक: पश्येत्, कल्पते तस्य सागारकृतं गृहीत्वा पश्येत् यत्रैव अन्योन्यं तत्रैव एवं वदेत्—इदं भो आर्य! किं परिज्ञातम्? स च वदेत्—परिज्ञातम्, तस्यैव प्रतिनिर्यातव्यं स्यात्। स च वदेत्—नो परिज्ञातम्, तत् नो आत्मना परिभुञ्जीत नो अन्योन्यस्य दद्यात्। एकान्ते बहुप्रासुके स्थण्डिले परिष्ठापयितव्यं स्यात्।

14. बाहर विचारभूमि (शौचभूमि) अथवा विहारभूमि (स्वाध्याय भूमि) में निष्क्रमण करते हुए निर्ग्रन्थ का कोई अन्यतर यथालघुस्वक उपकरणजात गिर जाए और उसे कोई साधर्मिक देखे, वह विकल्प सहित ग्रहण कर जहां पर अन्य-अन्य को देखे वहीं इस प्रकार कहे—आर्य! क्या आपके लिए यह परिज्ञात है? और वह कहे—परिज्ञात है, वह उसी को अर्पित कर दिया जाए और वह कहे—परिज्ञात नहीं है, तो उसका न स्वयं परिभोग करे, न एक-दूसरे को दे। एकान्त में बहुप्रासुक स्थण्डिल में परिष्ठापन कर देना चाहिए।

15. निग्गंथस्स णं गामाणुगामं दूइज्ज-माणस्स अण्णयरे उवगरण-जाए परिब्भट्ठे सिया। केइ साहम्मिए पासेज्जा, कप्पइ से सागारकडं गहाय दूरमेव अद्धाणं परिवहित्तए। जत्थेव अण्णमण्णं पासेज्जा, तत्थेव एवं वएज्जा—इमे भे अज्जो! किं परिण्णाए? से य वएज्जा—परिण्णाए तस्सेव पडिणिज्जाएयव्वे सिया। से य वएज्जा—नो परिण्णाए, तं नो अप्पणा परिभुंजेज्जा नो अण्ण-मण्णस्स दावए। एगंते बहुफासुए थंडिले परिट्ठवेयव्वे सिया।।

निर्ग्रन्थस्य ग्रामानुग्रामं दूयमानस्य अन्यतरद् उपकरणजातं परिभ्रष्टं स्यात्। कश्‍चित् साधर्मिक: पश्येत्, कल्पते तस्य सागारकृतं गृहीत्वा दूरमेव अध्वानं परिवोढुम् यत्रैव अन्योन्यं पश्येत्, तत्रैव एवं वदेत्—इदं भो आर्य! किं परिज्ञातं? स च वदेत्—परिज्ञातम्, तस्यैव प्रतिनिर्यातव्यं स्यात्। स च वदेत्—नो परिज्ञातम्, तत् नो आत्मना परिभुञ्जीत नो अन्योन्यस्य दद्यात्। एकान्ते बहुप्रासुके स्थण्डिले परिष्ठापयितव्यं स्यात्।

15. ग्रामानुग्राम विहरण करते हुए निर्ग्रन्थ का कोई अन्यतर उपकरणजात गिर जाए कोई साधर्मिक देखे, उसे विकल्प सहित ग्रहण कर दूर मार्ग तक परिवहन करना कल्पता है। जहां पर अन्य-अन्य साधर्मिक को देखे, वहीं इस प्रकार कहे—आर्य! क्या आपके लिए यह (उपकरणजात) परिज्ञात है? और वह कहे—परिज्ञात है, वह (उपकरण) उसी को दे दिया जाए और वह कहे—परिज्ञात नहीं है, तो उसका न स्वयं परिभोग करे न एक-दूसरे को दे, एकांत में बहुप्रासुक स्थण्डिल में परिष्ठापन कर देना चाहिए।८

सूत्र 13-15

8.

सूत्रत्रयी में निर्देश है कि पिण्डपात की प्रतिज्ञा से अथवा विचारभूमि और विहारभूमि में जाते हुए अथवा ग्रामानुग्राम विहरण करते हुए किसी भिक्षु का कोई उपकरणजात गिर जाए तो उसे इस विकल्प के साथ कि 'जिसका है, उसे दे दूंगा' ग्रहण कर लेना चाहिए।

भाष्यकार का अभिमत है कि यदि भिक्षु ग्राम के बाहर आसन्न प्रदेश में अथवा गांव में विस्मृति के कारण गिरे हुए उपकरण को ग्रहण नहीं करता है तो अनेक दोषों की संभावना रहती है।

1. गृहस्थ गिरे हुए उपकरण को उठाकर भिन्न-भिन्न कार्यों में उसका उपयोग कर सकता है।

2. उस उपकरण के अभाव में अन्य उपकरण की गवेषणा करने से सूत्रार्थ की हानि होती है। इस प्रकार अन्य अनेक दोष उत्पन्न हो सकते हैं।

प्रस्तुत संदर्भ में अप्रयोजनीय वस्त्र को ग्रहण न करने का निर्देश भी दिया है। अशुचि स्थान पर गिरा हुआ, हीन अथवा अधिक प्रमाण वाला विविध प्रकार से सिला हुआ व विविध रंगों से रेखांकित वस्त्र मार्ग से ग्रहण नहीं करना चाहिए।

शब्द विमर्श

विहारभूमिं— वह स्थान जो मुनि के स्वाध्याय के लिए नियत है।

वियारभूमिं— वह स्थान जहां उत्सर्ग किया जाता है।

अइरेगपडिग्गह-पदं

16. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा अइरेगपडिग्गहं अण्णमण्णस्स अट्ठाए धारेत्तए वा परिग्गहित्तए वा, सो वा णं धारेस्सइ अहं वा णं धारेस्सामि अण्णो वा णं धारेस्सइ। नो से कप्पइ ते अणापुच्छिय अणामंतिय अण्णमण्णेसिं दाउं वा अणुप्पदाउं वा। कप्पइ से ते आपुच्छिय आमंतिय अण्ण-मण्णेसिं दाउं वा अणुप्पदाउं वा।।

अतिरेकप्रतिग्रह-पदम्

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा अतिरेकप्रतिग्रहम् अन्योन्यस्य अर्थाय धारयितुं वा प्रतिग्रहीतुं वा, सो वा धारयिष्यति अहं वा धारयिष्यामि अन्यो वा धारयिष्यति। नो तस्य कल्पते तान् अनापृच्छ्य अनामन्त्र्य अन्योन्यस्य दातुं वा अनुप्रदातुं वा। कल्पते तस्य तान् आपृच्छ्य आमन्त्र्य अन्योन्यस्य दातुं वा अनुप्रदातुं वा।

अतिरेकप्रतिग्रह-पद

16. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को एक-दूसरे के लिए अतिरिक्त पात्र धारण करना अथवा प्रतिग्रहण करना कल्पता है। वह धारण करेगा, मैं धारण करूंगा अथवा अन्य धारण करेगा। (जिस निर्ग्रन्थ को लक्ष्य कर पात्र का धारण अथवा प्रतिग्रहण किया है) उनको पूछे बिना, आमंत्रित किए बिना, एक दूसरे को देना अथवा अनुप्रदान करना नहीं कल्पता। उन्हें पूछकर, आमंत्रित कर उसे एक दूसरे को देना अथवा अनुप्रदान करना कल्पता है।९

सूत्र 16

9.

प्रस्तुत सूत्र में निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों की पात्र सम्बन्धी सामाचारी का निर्देश है।

भाष्यकार के अनुसार दो पात्र अनुज्ञात हैं—एक पात्र और एक मात्रक। तीसरा पात्र रखने पर गणनातिरेक हो जाता है। पात्र के प्रमाण से बृहद् पात्र ग्रहण करने से भी प्रमाणातिरेक हो जाता है।

पात्र सम्बन्धी अतिरेक तीन प्रकार के प्रज्ञप्त हैं। अतिरिक्त पात्र मांगने वाले भिक्षु भी तीन प्रकार के होते हैं।

1. कोई भिक्षु (आचार्य के समक्ष) कहता है—आर्य! मेरे लिए भी पात्र ले आना। (यह अतिरेक प्रतिग्रह का प्रथम प्रकार है।)

2. कोई भिक्षु पात्र लाने वाले भिक्षु को मार्ग में देखकर कहता है—आर्य! मेरे योग्य भी पात्र ले आना। (ऐसा कहने पर पात्र लाने वाला भिक्षु अथवा वह स्वयं गुरु से पात्र विषयक निवेदन करता है।) यह अतिरेक प्रतिग्रह का द्वितीय प्रकार है

3. कोई भिक्षु बीस से अधिक लक्षण युक्त पात्रों को स्वयं ग्रहण कर लेता है। यह अतिरेक प्रतिग्रहण का तृतीय प्रकार है।

भाष्य में उल्लेख है गणनातिरेक व प्रमाणातिरेक पात्र रखने पर अनेक दोषों की संभावना हो सकती है। उसे चार मासलघु उद्घात प्रायश्‍चित्त प्राप्त होता है।

उनका परिकर्म करने से प्राणियों का परितापन, अपद्रावण होता है, प्रमाणातिरेक व गणनातिरेक पात्र रखने वाला आज्ञा का अतिक्रमण करता है। उनको वहन करने में भार की अनुभूति होती है। उनका प्रतिलेखन करने से सूत्रार्थ का पलिमंथ होता है। गणना से कम पात्र रखने से भी अनेक दोष होते हैं। अत: भाष्यकार के अनुसार नया पात्र तभी ग्रहण करना चाहिए जब पुराना पात्र टूट जाये, अग्‍नि से जल जाये। प्रत्यनीक, चोर अथवा कुत्ते के द्वारा पात्र अपहृत हो जाये इस स्थिति में नया पात्र ग्रहण करे अन्यथा नहीं।

आहारपमाण-पदं

17. अट्ठ कुक्कुडिअंडगप्पमाणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे अप्पाहारे। बारस कुक्कुडि-अंडगप्पमाणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे अवड्ढो-मोयरिए, सोलस कुक्कुडि-अंडगप्पमाणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे दुभागपत्ते। चउवीसं कुक्कुडि-अंडगप्पमाणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे ओमोयरिए। एगतीसं कुक्कुडि-अंडगप्पमाणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे किंचूणो-मोयरिए। बत्तीसं कुक्कुडिअंडगप्प-माणमेत्ते कवले आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे पमाणपत्ते। एत्तो एगेण वि घासेणं ऊणगं आहारं आहारेमाणे समणे निग्गंथे नो पकामभोइ त्ति वत्तव्वं सिया। —त्ति बेमि।।

आहारप्रमाण-पदम्

अष्टौ कुक्कुट्यण्डकप्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहारन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: अल्पाहार:। द्वादश: कुक्कुट्-यण्डक-प्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहारन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: अपार्द्धावमोदरिक:, षोडश-कुक्कुट्-यण्डकप्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: द्विभागप्राप्त:। चतुर्विंशति: कुक्कुट्यण्डकप्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: अवमोदरिक:। एकत्रिंशत् कुक्कुट्यण्डकप्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: किञ्चिन्यूनावमोदरिक: द्वात्रिंशत् कुक्कुट्यण्डकप्रमाणमात्रान् कवलान् आहारम् आहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: प्रमाणप्राप्त:। एतस्माद् एकेनापि ग्रासेन ऊनकम् आहारम् आहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: नो प्रकामभोजीति वक्तव्यम् स्यात्। इति ब्रवीमि।।

आहारप्रमाण-पद

17. मुर्गी के अण्डे जितने आठ कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ अल्पाहारी कहलाता है। मुर्गी के अण्डे जितने बारह कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ अपार्द्ध-अवमोदरिक कहलाता है। मुर्गी के अण्डे जितने सोलह कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ द्विभाग-प्राप्त कहलाता है। मुर्गी के अण्डे जितने चौबीस कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ अवमोदरिक कहलाता है। मुर्गी के अण्डे जितने इकतीस कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ किञ्चित् अवमोदरिक कहलाता है। मुर्गी के अण्डे जितने बत्तीस कवल का आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ प्रमाण प्राप्त कहलाता है। इससे एक ग्रास भी कम आहार करने वाला श्रमण निर्ग्रन्थ प्रकामभोजी नहीं कहलाता।१० —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 17

10.

प्रस्तुत सूत्र से पूर्ववर्ती सूत्रों में पात्र के विषय में निर्देश है। पात्र में जो आहार आदि ग्रहण किया जाता है। उसका प्रमाण कितना होना चाहिए यह इस सूत्र में बतलाया गया है। भिक्षु को चारित्राचार की रक्षा के लिए मुर्गी के अण्डे के प्रमाण से बत्तीस कवल से अधिक आहार नहीं करना चाहिए। बत्तीस कवल से कम आहार करना अवमौदर्य कहलाता है। बत्तीस कवल आहार प्रमाणोपेत माना जाता है।

प्रश्‍न है मुर्गी के अंडे के प्रमाण से क्या तात्पर्य है? भाष्यकार के अनुसार कुक्कुटी का अर्थ है—शरीर। शरीर रूपी कुक्कुटी का अंडक अर्थात् मुख। शरीर में 'मुख' का स्थान मुख्य होता है। जन्म के समय प्राय: पहले शरीर का मुख बाहर आता है। शेष उसके बाद, प्रथम होने के कारण मुख अंडक कहलाता है।

कुक्कुटी अंडक प्रमाण का अर्थ है—खुले मुख का आकाश। खुले मुख के आकाश में जितना कवल प्रक्षिप्त किया जा सके उसे कुक्कुटी अंडक प्रमाण वाला कवल मानना चाहिए।

♦

नौवां उद्देशक

09

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक को तीन अनुच्छेदों में विभक्त किया जा सकता है—

• शय्यातरपिंड।

• प्रतिमापद।

• पिण्डैषणापद।

प्रथम अनुच्छेद में 34, दूसरे में 9 तथा तीसरे में 3 सूत्रों का समावेश किया गया है।

प्रस्तुत उद्देशक में सूत्रकार ने शय्यातरपिंड के सम्बन्ध में प्रतिपादन करते हुए कहा है—

(1) शय्यातर का आहार प्रातिहारिक रूप में यदि अतिथि आदि को दिया जाए तो वह भिक्षु के लिए अकल्पनीय है।

(2) शय्यातर की सामग्री से निष्पन्न आहार फिर वह चाहे शय्यातर के चूल्हे पर निष्पन्न हो अथवा शय्यातर से भिन्न चूल्हे पर निष्पन्न हो, वह भी भिक्षु के लिए अकल्पनीय है।

शालाओं में शय्यातर की भागीदारी का प्रसंग भी महत्त्वपूर्ण व मननीय है। आयारचूला में भी शय्यातर के संबंध में कहा है—भिक्षु अथवा भिक्षुणी जिसके उपाश्रय में रहे, उस शय्यातर का नाम, गोत्र पहले ही जान ले। तत्पश्‍चात् उसके घर में निमंत्रित किये जाने पर अथवा न किये जाने पर उसके अशन, पान, खाद्य और स्वाद्य को ग्रहण न करे।१

1. आचू. 2/48

व्यवहारभाष्य व वृत्ति में भी शय्यातरपिंड के सम्बन्ध में विधि-निषेधों पर विस्तार से विवेचन प्राप्त होता है। शय्यातर की जिसमें भागीदारी हो उस चक्रिकाशाला आदि से तैल आदि ग्रहण करना भी भिक्षु के लिए अकल्पनीय है। निशीथभाष्य, बृहत्कल्पभाष्य में भी शय्यातर कौन? शय्यातर कब? शय्यातर के पर्यायवाची नाम, शय्यातर की कितनी वस्तुएं अग्राह्य हैं? आदि विषयों का प्रज्ञापन है।२

2. बृभा. गा. 3521-3531

तीर्थंकरों ने शय्यातरपिंड का निषेध किया है। उसे ग्रहण करने से आज्ञा की आराधना नहीं होती है। निकटवर्ती प्रवास स्थल होने से अज्ञातउञ्छ नहीं होता। अन्न-पान आदि के निमित्त से बार-बार शय्यातर के घर में प्रवेश करने से उद्गम आदि दोषों की संभावना हो सकती है। सुविधावादी मनोवृत्ति का विकास होने से शिथिलाचार की संभावना भी की जा सकती है। अत: शय्यातरपिंड वर्जनीय माना गया है।३

3. बृभा. गा. 3540-3541

आगम साहित्य में प्रतिमा के अनेक प्रकार प्रज्ञप्त हैं—समाधिप्रतिमा, विवेकप्रतिमा, प्रतिसंलीनताप्रतिमा, एकलविहारप्रतिमा, उपासकप्रतिमा, भिक्षुप्रतिमा, चन्द्रप्रतिमा आदि।

दसाओ में उपासक व भिक्षु आदि प्रतिमाओं पर समग्रता से विवेचन किया गया है।४

4. दसाओ उद्दे. 6,7

प्रस्तुत ग्रंथ के इस उद्देशक के दूसरे अनुच्छेद में भी प्रतिमाओं का स्वरूप, प्रकार, निष्पत्ति एवं प्रतिमापूर्ण होने पर आहार ग्रहण करने की विधि का उल्लेख है।

तीसरे अनुच्छेद में उपहृत आदि भोजन के प्रकारों का उल्लेख है। अवगृहीत के दो व तीन प्रकारों पर भी विचार किया गया है।

नवमो उद्देसो: नौवां उद्देशक

मूल

सेज्जातर-पदं

1. सागारियस्स आएसे अंतो वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे पाडिहारिए, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

संस्कृत छाया

शय्यातर-पदम्

सागारिकस्य आदेश: अन्तो 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टं प्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

हिन्दी अनुवाद

शय्यातर-पद

1. शय्यातर का अतिथि उसके परिक्षेप (प्राकार) में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और प्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

2. सागारियस्स आएसे अंतो वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे अपाडिहारिए, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य आदेश: अन्तो 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टम् अप्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

2. शय्यातर का अतिथि उसके परिक्षेप में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और अप्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

3. सागारियस्स आएसे बाहिं वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे पाडिहारिए, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य आदेश: बहि: 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टं प्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

3. शय्यातर का अतिथि उसके परिक्षेप के बाह्य भाग में (चहार दीवारी के बाहरी भाग में) भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और प्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

4. सागारियस्स आएसे बाहिं वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे अपाडिहारिए, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य आदेश: बहि: 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टम् अप्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

4. शय्यातर का अतिथि उसके परिक्षेप के बाह्य भाग में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और अप्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

5. सागारियस्स दासे वा भयए वा अंतो वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे पाडिहारिए, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दास: वा, भृतक: वा, अन्तो 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टं प्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

5. शय्यातर का दास अथवा भृतक उसके परिक्षेप में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और प्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता है।

6. सागारियस्स दासे वा भयए वा अंतो वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे अपाडिहारिए, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दास: वा, भृतक: वा अन्तो 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टम् अप्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

6. शय्यातर का दास अथवा भृतक उसके परिक्षेप में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और अप्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

7. सागारियस्स दासे वा भयए वा बाहिं वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे पाडिहारिए, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दास: वा, भृतक: वा बहि: 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टम् प्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

7. शय्यातर का दास अथवा भृतक उसके परिक्षेप के बाह्य भाग में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और प्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

8. सागारियस्स दासे वा भयए वा बाहिं वगडाए भुंजइ निट्ठिए निसट्ठे अपाडिहारिए, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दास: वा, भृतक: वा बहि: 'वगडाए' भुङ्क्ते निष्ठितं निसृष्टम् अप्रातिहारिकम्, तस्मात् दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

8. शय्यातर का दास अथवा भृतक उसके परिक्षेप के बाह्य भाग में भोजन कर रहा हो, उसके लिए निष्पन्न, उसके लिए प्रदत्त और अप्रातिहारिक आहार यदि वह भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

9. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स एगवगडाए अंतो एगपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य एक 'वगडाए' अन्तो एक 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

9. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के एक गृह परिक्षेप में एक चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

10. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स एगवगडाए अंतो अभिनिपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य एक 'वगडाए' अन्तो अभिनि 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

10. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के एक गृह परिक्षेप में शय्यातर के चूल्हे से भिन्न चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

11. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स एगवगडाए बाहिं एगपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य एक 'वगडाए' बहि: एक 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

11. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के एक गृह परिक्षेप के बाह्य भाग में एक चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

12. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स एगवगडाए बाहिं अभिनिपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य एक 'वगडाए' बहि: अभिनि 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

12. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के एक गृह परिक्षेप के बाह्य भाग में शय्यातर के चूल्हे से भिन्न चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

13. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स अभिनिव्वगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमणपवेसाए अंतो एगपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य अभिनि 'व्वगडाए' एकद्वारे, एकनिष्क्रमणप्रवेशे अन्तो एक 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

13. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के पृथक् गृह परिक्षेप (भिन्न गृह परिक्षेप) में एक द्वार और एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले भाग में एक चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

14. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स अभिनिव्वगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमणपवेसाए अंतो अभिनिपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य अभिनि 'व्वगडाए' एकद्वारे, एकनिष्क्रमणप्रवेशे अन्तो अभिनि 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

14. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के पृथक् गृह परिक्षेप में एक द्वार और एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले भाग में शय्यातर के चूल्हे से भिन्न चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

15. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स अभिनिव्वगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमणपवेसाए बाहिं एगपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य अभिनि 'व्वगडाए' एकद्वारे, एकनिष्क्रमणप्रवेशे बहि: एक 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

15. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के पृथक् गृह परिक्षेप में एक द्वार और एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले बाह्य भाग में एक चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

16. सागारियस्स नायए सिया सागारियस्स अभिनिव्वगडाए एगदुवाराए एगनिक्खमणपवेसाए बाहिं अभिनिपयाए सागारियं चोवजीवइ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य ज्ञातक: स्यात् सागारिकस्य अभिनि 'व्वगडाए' एकद्वारे, एकनिष्क्रमणप्रवेशे बहि: अभिनि 'पयाए' सागारिकं च उपजीवति, तस्मात् दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

16. शय्यातर का ज्ञातिजन यदि शय्यातर के पृथक् गृह परिक्षेप में एक द्वार और एक निष्क्रमण-प्रवेश वाले बाह्य भाग में शय्यातर के चूल्हे से भिन्न चूल्हे पर शय्यातर की सामग्री से आहार निष्पन्न कर उससे जीवन निर्वाह करे, उसमें से यदि वह भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।१

सूत्र 1-16

1.

प्रस्तुत आलापक शय्यातरपिण्ड विषयक कल्पनीय अकल्पनीय का प्रज्ञापक है। प्रथम आठ (1-8) सूत्र अंत: परिक्षेप व बाह्य परिक्षेप से संबंधित हैं। इन आठ सूत्रों में प्रथम चार सूत्र आदेश—अतिथि विषयक व अग्रिम चार सूत्र दास, भृतक आदि से संबंधित हैं। इनमें पहला व तीसरा सूत्र प्रातिहारिक होने से सागारिकपिण्ड है। वह कल्पनीय नहीं है। दूसरा व चौथा सूत्र अप्रातिहारिक होने से सागारिकपिण्ड नहीं है, अत: वह कल्पनीय है।

पश्‍चात्वर्ती आठ (9-16) सूत्रों का प्रतिपादन शय्यातर व्यतिरिक्त पिण्ड का वर्जन करने की अपेक्षा से किया गया है। इनमें प्रथम चार (9-12) सूत्र चतु:शाला की अपेक्षा से हैं। अग्रिम चार (13-16) सूत्र एक ही निवेशन अर्थात् एक ही दरवाजे वाले अनेक घरों की अपेक्षा से हैं। पश्‍चात्वर्ती आठ सूत्रों में चार सूत्र एकवगडा व चार सूत्र अभिनिवगडा से संबंधित हैं।

वगडा शब्द देशी है। इसका अर्थ है—परिक्षेप या परकोटा। भाष्य में एकवगडा का अर्थ घर भी किया है। वृत्तिकार मलयगिरि ने भी 'एग वगडाए एकस्मिन् गृहे' तथा 'अभिनिव्वगडाए पृथक् गृहे एकद्वारे' अर्थ किया है। प्रस्तुत संदर्भ में एकवगडा का अर्थ परिक्षेप या परकोटा समीचीन प्रतीत होता है।

एकवगडा वाले सूत्रों में शय्यातर का ज्ञातिजन उसी घर में रहता हुआ एक या भिन्न चूल्हे पर खाना बनाता है। अभिनिवगडा वाले सूत्रों में भिन्न गृह में रहते हुए शय्यातर के साथ एक या भिन्न चूल्हे पर खाना बनाता है। दोनों ही अवस्थाओं में वह शय्यातर का उपजीवी है, अत: उसका आहार शय्यातर होने से वर्जनीय है।

प्रस्तुत आलापक के प्रथम आठ सूत्रों में विषम संख्या वाले सभी सूत्रों में सागारिक दोषों के कारण भक्तपान अग्राह्य, अकल्पनीय है। सम संख्या वाले छट्ठे व आठवें सूत्र में शय्यातर के दास आदि को हस्तोत्पाटित-उत्क्षिप्त भक्त दिया जाता है, वे भक्तपान अपने घर में ले जाते हैं। अपने घर के अंदर बाहर भिक्षु को देते हैं, उस स्थिति में वह शय्यातर का भक्तपान भी ग्राह्य है क्योंकि वह अप्रातिहार्य है। दास आदि शय्यातर से भिन्न घर में रहते हैं। ऐसा भाष्यकार का अभिमत है।

भाष्य व वृत्ति में प्रसंग दोष के अंतर्गत भद्रकदोष व प्रांतदोष को ग्रहण किया है। भद्रक से तात्पर्य है—उद्गम आदि दोषों में से कोई एक दोष लगाकर पिण्ड निष्पन्न करना। भद्रक सोचता है इस उपाय से मेरा पिण्ड भिक्षु ग्रहण कर लेंगे। वह कहता है—'तुम साधुओं को दो, हम तुम्हें दे देंगे।' यह भद्रककृत प्रक्षेप आदि दोष है। प्रांत दुर्दृष्टधर्मा होता है, वह उस पिण्ड की गर्हा करता है। वह सोचता है ये भिक्षु अकुलीन हैं। अदृष्ट आदि ग्रहण करते हैं। प्रस्तुत 9-16 सूत्रों में सम व विषम संख्या का स्पष्टीकरण इस प्रकार है—विषम संख्या (9,11,13,15) में सागारिक दोष के कारण अकल्पनीय है तथा सम संख्या (10,12,14,16) में प्रसंग दोष के कारण अकल्पनीय है। केवल छट्ठे व आठवें सूत्र में निर्दिष्ट भक्तपान कल्पनीय है। जिसकी तालिका इस प्रकार है।

प्रस्तुत तालिका (1-8) में प्रथम नम्बर पर (—व +) के चिह्न से क्रमश: शय्यातरपिण्ड भिक्षुओं के लिए अग्राह्य है अथवा ग्राह्य इसे दर्शाया गया है। दूसरे नम्बर पर 9-16 सूत्रों में (* व o ) चिह्न से क्रमश: यह दर्शाया गया है कि भक्तपान शय्यातरपिण्ड व प्रसंग दोष के कारण अग्राह्य है। सूत्र छह व आठ का हेतु टिप्पण में स्पष्ट किया गया है।

शब्द विमर्श

सागारियस्स—शय्यातर।

आएसे—अतिथि सत्कारपूर्वक बुलाया जाने वाला अतिथि कहलाता है। वह ज्ञातिक, सुहृद, मित्र, प्रभु, नायक अथवा परतीर्थिक हो सकता है।

निट्ठिए—निष्पन्न।

निसट्ठे—प्रदत्त।

एकवगडाए—एक गृह परिक्षेप।

एग 'पयाए'—एक चूल्हा। वृत्तिकार ने 'पयाए' को देशी नहीं माना है। इसकी संस्कृत छाया 'प्रजायां' करके इसका अर्थ 'चुल्यां' किया है।

'अभिनिपयाए'—प्रत्येक का पृथक् चूल्हा।

अभिनिव्वगडाए—पृथक् गृह परिक्षेप।

17. सागारियस्स चक्कियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य चक्रिकाशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

17. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस चक्रिकाशाला—तैल की दुकान में से, यदि कोई भिक्षु को तैल दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

18. सागारियस्स चक्कियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य चक्रिकाशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

18. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस तैल की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को तैल दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

19. सागारियस्स गोलियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य गोडिकशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

19. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस गोलियसाला—गुड़ की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को गुड़ दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

20. सागारियस्स गोलियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य गोडिकशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

20. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस गुड़ की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को गुड़ दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

21. सागारियस्स बोधियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य बोधिकशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

21. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस बोधियसाला—किराणे की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को किराणा दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

22. सागारियस्स बोधियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य बोधिकशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

22. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस किराणे की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को किराणा दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

23. सागारियस्स दोसियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दौष्यिकशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

23. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस दोसियसाला—कपड़े की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को कपड़ा दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

24. सागारियस्स दोसियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य दौष्यिकशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

24. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस कपड़े की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को कपड़ा दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

25. सागारियस्स सोत्तियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य सौत्रिकशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

25. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस सोत्तियसाला—धागे की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को धागा दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

26. सागारियस्स सोत्तियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य सौत्रिकशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

26. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस धागे की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को धागा दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

27. सागारियस्स बोडियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य 'बोडिय' शाला साधारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

27. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस बोडियसाला—रूई की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को रूई दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

28. सागारियस्स बोडियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य 'बोडिय' शाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

28. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस रूई की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को रूई दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

29. सागारियस्स गंधियसाला साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य गन्धिकशाला साधारणा-वक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

29. जिसमें शय्यातर की साझीदारी है, उस गंधिकसाला—गंध द्रव्यों की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को गंध द्रव्य दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

30. सागारियस्स गंधियसाला निस्साहारणवक्कयपउत्ता, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य गन्धिकशाला निस्सा-धारणावक्रयप्रयुक्ता, तस्या: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

30. जिसमें शय्यातर की साझीदारी नहीं है, उस गंध द्रव्यों की दुकान में से यदि कोई भिक्षु को गंध द्रव्य दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

31. सागारियस्स ओसहीओ संथडाओ, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य औषधय: संस्तृता:, ताभ्य: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

31. शय्यातर की औषधियों—खाद्य सामग्री से जो अविभक्त खाद्य सामग्री हैं, उनमें से यदि कोई भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

32. सागारियस्स ओसहीओ असंथडाओ, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य औषधय: असंस्तृता:, ताभ्य: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

32. शय्यातर की खाद्य सामग्री से जो विभक्त खाद्य सामग्री हैं, उनमें से यदि कोई भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।

33. सागारियस्स अंबफला संथडा, तम्हा दावए, नो से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य आम्रफलानि संस्तृतानि, तेभ्य: दद्यात्, नो तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

33. शय्यातर के आम्रफलों से जो अविभक्त आम्रफल हैं, उनमें से यदि कोई भिक्षु को दे, उसे ग्रहण करना नहीं कल्पता।

34. सागारियस्स अंबफला असंथडा, तम्हा दावए, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए।।

सागारिकस्य आम्रफलानि असंस्तृतानि, तेभ्य: दद्यात्, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

34. शय्यातर के आम्रफलों से जो विभक्त आम्रफल हैं, उनमें से यदि कोई भिक्षु को दे, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है।२

सूत्र 17-34

2.

प्रस्तुत सूत्रों में शालाओं में भागीदार के संदर्भ में शय्यातर का उल्लेख है।

जो वसति का संरक्षण करने में समर्थ है। अथवा शय्या के दान से संसार-प्रवाह को तर जाता है, उसे शय्यातर कहा जाता है।

प्रस्तुत आलापक का सारांश यह है कि जितनी भी शालाएं हैं, इनमें चक्रिकाशाला आदि जिनका शय्यातर के साथ अविभक्त व्यापार है, उन-उन शालाओं की वस्तुएं ग्रहण करना प्रतिषिद्ध है। जिन शालाओं में शय्यातर का विभाग नहीं है। उन शालाओं से ग्रहण करने का प्रतिषेध नहीं है।

तीर्थंकरों ने शय्यातरपिंड का निषेध किया है। उसे ग्रहण करने से आज्ञा की आराधना नहीं होती। निकटवर्ती आवास के कारण अज्ञातउञ्छ भिक्षाचर्या नहीं हो सकती। अन्नपान व अन्य वस्तुओं के लिए बार-बार एक ही घर में जाने से उद्गम आदि दोषों की संभावना रहती है।

शय्यातर भिक्षुओं के स्वाध्याय आदि से आकृष्ट होकर उन्हें प्रणीत द्रव्य देता है। आसक्ति के कारण भिक्षु उसका परिहार नहीं कर सकते। आहार में विशिष्ट द्रव्यों की प्राप्ति से भिक्षु के शरीर का लाघव व विशिष्ट पदार्थों की प्राप्ति से अनासक्ति का विकास व उपकरण लाघव नहीं हो सकता।

कभी-कभी शय्यातर यह भी सोच सकता है कि इन भिक्षुओं को शय्या के साथ-साथ आहार आदि भी देना होगा। अत: इस भय से वह अपना स्थान भी नहीं देता अर्थात् शय्या दुर्लभ हो जाती है। इसलिए शय्यातरपिंड सब तीर्थंकरों के शासन-काल में प्रतिषिद्ध रहा है।

शब्द विमर्श

चक्कियसाला— तैल की दुकान।

साहारणवक्कयपउत्ता— जिसकी आय का लाभ सागारिक-शय्यातर को मिलता है।

निस्साहारणवक्कयपउत्ता— जिसकी आय का लाभ शय्यातर को नहीं मिलता हो।

गोलियसाला— गुड़ की दुकान।

बोधियसाला— किराने की दुकान।

दोसियसाला— कपड़े की दुकान।

सोत्तियसाला— धागे की दुकान।

बोडियसाला— कपास की दुकान।

गंधियसाला— गंध द्रव्य की दुकान।

ओसहीओ— एक फसली पौधा, एक बार फलकर नष्ट होने वाला पौधा यथा—गेहूं, चना आदि।

अंबफला— आम्रफल।

भिक्खुपडिमा-पदं

35. सत्तसत्तमिया णं भिक्खुपडिमा एगूणपण्णाए राइंदिएहिं एगेण छन्नउएणं भिक्खासएणं अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

भिक्षु प्रतिमा-पदम्

सप्तसप्तमिका भिक्षुप्रतिमा एकोनपञ्चाशता रात्रिंदिवै: एकेन षण्णवत्या भिक्षाशतेन यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

भिक्षु प्रतिमा-पद

35. सप्त-सप्तमिका (7×7) भिक्षुप्रतिमा उनपचास (49) दिन रात तथा एक सौ छियानवें (196) भिक्षाओं द्वारा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित (पूरित) कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

36. अट्ठअट्ठमिया णं भिक्खुपडिमा चउसट्ठीए राइंदिएहिं दोहि य अट्ठासीएहिं भिक्खासएहिं अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

अष्टाष्टमिका भिक्षुप्रतिमा चतु:षष्ट्या रात्रिंदिवै: द्वाभ्यां च अष्टाशीत्या भिक्षाशताभ्यां यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

36. अष्ट-अष्टमिका (8×8) भिक्षुप्रतिमा चौसठ (64) दिन रात तथा दो सौ अठासी (288) भिक्षाओं द्वारा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

37. नवनवमिया णं भिक्खुपडिमा एगासीए राइंदिएहिं चउहिं य पंचुत्तरेहिं भिक्खासएहिं अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

नवनवमिका भिक्षुप्रतिमा एकाशीत्या रात्रिंदिवै: चतुर्भि: च पञ्चोत्तरै: भिक्षाशतै: यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

37. नव-नवमिका (9×9) भिक्षुप्रतिमा इक्यासी (81) दिन-रात तथा चार सौ पांच (405) भिक्षाओं द्वारा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

38. दसदसमिया णं भिक्खुपडिमा एगेणं राइंदियसएणं अद्धछट्ठेहि य भिक्खासएहिं अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

दशदशमिका भिक्षुप्रतिमा एकेन रात्रिंदिवशतेन अर्धषष्ठैश्‍च भिक्षाशतै: यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

38. दश-दशमिका (10×10) भिक्षुप्रतिमा सौ (100) दिन रात तथा पांच सौ पचास (550) भिक्षाओं द्वारा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।३

सूत्र 35-38

3.

प्रतिमा का अर्थ है—प्रतिपत्ति, प्रतिमान अथवा अभिग्रह। जैन साधना पद्धति में प्रतिमाओं का महत्त्वपूर्ण स्थान है। शाब्दिक मीमांसा करने पर इसका अर्थ साधना का मापदण्ड प्रतीत होता है। साधना की भिन्न-भिन्न पद्धतियां और उनके भिन्न-भिन्न मानदण्ड होते हैं। उनका प्रतिमा के रूप में वर्गीकरण किया गया है। समवाओ में उपासक के लिए ग्यारह और भिक्षु के लिए बारह प्रतिमाएं निर्दिष्ट हैं। प्रस्तुत आलापक में चार प्रतिमाओं का निर्देश है।

सप्तसप्तमिका भिक्षु प्रतिमा—49 दिन की होती है। इसमें भिक्षा का परिमाण 196 दत्तियां होता है। जिसकी विधि इस प्रकार है—49 दिन में मूल के 7 दिन जोड़ने पर कुल 56 दिन होते हैं। इसकी अर्ध संख्या करने पर 28 दिन होते हैं। 28 को मूल सप्तक से गुणा करने पर 28×7=196 भिक्षादत्ती—भिक्षा का परिमाण होता है।

अष्ट-अष्टमिका भिक्षुप्रतिमा—8×8=64 दिन-रात की होती है। इसमें भिक्षा का परिमाण 288 दत्तियां होता है।

नव-नवमिका भिक्षुप्रतिमा—9×9=81 दिन रात की होती है। इसमें भिक्षा का परिमाण 405 दत्तियां होता है।

दस-दसमिका भिक्षुप्रतिमा—10×10=100 दिन-रात की होती है। इसमें भिक्षा का परिमाण 550 दत्तियां होता है।

इनकी सम्पूर्ण विधि सप्त-सप्तमिका भिक्षुप्रतिमा की तरह ज्ञातव्य है।

सप्तसप्तमिका भिक्षुप्रतिमा में 196 दत्तियां होती हैं। जिसमें भिक्षा का योग क्रमश: इस प्रकार है—

प्रथम सप्तक में प्रतिदिन एक-एक भिक्षा वृत्ति का ग्रहण करता है। दूसरे सप्तक में प्रतिदिन दो-दो भिक्षा (दत्तियों) का ग्रहण होता है। इस प्रकार प्रतिसप्तक में एक-एक भिक्षा का अधिक प्रक्षेप कर अंतिम सप्तक में प्रतिदिन सात-सात भिक्षा (दत्तियां) का ग्रहण होता है।

शब्द विमर्श

अहासुत्तं—यथासूत्र—सूत्र के अनुसार।

अहाकप्पं—यथाकल्प—विधि के अनुसार।

अहामग्गं—यथामार्ग—ज्ञान, दर्शन और चारित्र की अविराधना-पूर्वक।

अहातच्चं—यथातत्त्व—एकान्तत: सूत्रोक्त तथ्य के अनुसार।

सम्मं—सम्यक् प्रकार से—तीनों योगों से खेद खिन्न न होना।

फासिया—आचीर्ण—आचरण करना, सेवन करना।

पालिया—पालित—विराधना रहित पालन।

सोहिया—शोधित—अतिचार के लेश मात्र से अकलंकित।

तीरिया—तीरित—पार पहुंचाना।

किट्टिया—कीर्तित—आचार्य को निवेदन करना मैंने प्रतिमा सम्पन्न कर दी है।

आणाए—आज्ञा—जिनेश्‍वर की आज्ञा।

मोयपडिमा-पदं

39. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा—खुड्डिया चेव मोयपडिमा महल्लिया चेव मोयपडिमा।।

मोय प्रतिमा-पदम्

द्वे प्रतिमे प्रज्ञप्ते, तद्यथा—क्षुद्रिका चैव 'मोय' प्रतिमा, महती चैव 'मोय' प्रतिमा।

मोकप्रतिमा-पद

39. दो प्रतिमाएं प्रज्ञप्त हैं, जैसे— क्षुद्रिका-मोकप्रतिमा। महती-मोकप्रतिमा।

40. खुड्डियण्णं मोयपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स कप्पइ से पढमसरदकालसमयंसि वा चरिमनिदाहकालसमयंसि वा बहिया गामस्स वा जाव सन्निवेसस्स वा वणंसि वा वणविदुग्गंसि वा पव्वयंसि वा पव्वयविदुग्गंसि वा। भोच्चा आरुभइ चोदसमेणं पारेइ। अभोच्चा आरुभइ सोलसमेणं पारेइ। जाए मोए आईयव्वे, दिया आगच्छइ आईयव्वे, राइं आगच्छइ नो आईयव्वे, सपाणे आगच्छइ नो आईयव्वे, अप्पाणे आगच्छइ आईयव्वे, सबीए आगच्छइ नो आईयव्वे, अबीए आगच्छइ आईयव्वे, ससणिद्धे आगच्छइ नो आईयव्वे, अससणिद्धे आगच्छइ आईयव्वे, ससरक्खे आगच्छइ नो आईयव्वे, अससरक्खे आगच्छइ आईयव्वे। जाए मोए आईयव्वे, तं जहा—अप्पे वा बहुए वा। एवं खलु एसा खुड्डिया मोयपडिमा अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

क्षुद्रिकां 'मोय' प्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य कल्पते तस्य प्रथमशरत्कालसमये वा चरमनिदाघकालसमये वा बहिर्ग्रामस्य वा यावत् सन्निवेशस्य वा वने वा वनविदुर्गे वा पर्वते वा पर्वतविदुर्गे वा। भुक्त्वा आरोहति चतुर्दशेन पारयति। अभुक्त्वा आरोहति, षोडशेन पारयति। जातं 'मोए' आपातव्यम्, दिवा आगच्छति आपातव्यम्, रात्रौ आगच्छति नो आपातव्यम्, सप्राणम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अप्राणम् आगच्छति आपातव्यम्, सबीजम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अबीजम् आगच्छति आपातव्यम्, सस्‍निग्धम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अस्‍निग्धम् आगच्छति आपातव्यम्, सरजस्कम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अरजस्कम् आगच्छति आपातव्यम्। जातं 'मोए' आपातव्यम्, तद्यथा—अल्पं वा बहुकं वा। एवं खलु एषा क्षुद्रिका 'मोय' प्रतिमा यथासूत्रं, यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

40. शरद् ॠतु के प्रारम्भ में अथवा ग्रीष्म ॠतु के अंत में ग्राम अथवा यावत् सन्निवेश के बाहर वन में अथवा वन विदुर्ग में, पर्वत पर अथवा पर्वत विदुर्ग पर अनगार को क्षुद्रिका मोकप्रतिमा स्वीकार करना कल्पता है। यदि आहार करके आरोहण करता है (प्रतिमा स्वीकार करता है) तो इसकी सम्पन्नता चतुर्दशक (6 दिन के उपवास) से होती है। यदि आहार किए बिना आरोहण करता है तो इसकी सम्पन्नता षोडशक (7 दिन के उपवास) से होती है।

(इस प्रतिमा में भिक्षु को) जितनी बार प्रस्रवण आए, (उतनी बार पी लेना चाहिए) दिन में आए तो पीना चाहिए। रात्री में आए तो नहीं पीना चाहिए।

सप्राण—कृमियुक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अप्राण—कृमि रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सबीज—शुक्रपुद्गलों से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अबीज—शुक्रपुद्गलों से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सस्‍निग्ध—चिकने पुद्गलों से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अस्‍निग्ध—चिकने पुद्गलों से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सरजस्क—प्रमेहकणिका से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अरजस्क—प्रमेहकणिका से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

जितना प्रस्रवण आए उतना पी लेना चाहिए, जैसे—अल्प अथवा बहुत।

इस प्रकार यह क्षुद्रिका-मोकप्रतिमा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

41. महल्लियण्णं मोयपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स कप्पइ से पढमसरदकालसमयंसि वा चरिमनिदाहकालसमयंसि वा बहिया गामस्स वा जाव सन्निवेसस्स वा वणंसि वा वणविदुग्गंसि वा पव्वयंसि वा पव्वयविदुग्गंसि वा। भोच्चा आरुभइ सोलसमेणं पारेइ। अभोच्चा आरुभइ अट्ठारसमेणं पारेइ। जाए मोए आईयव्वे, दिया आगच्छइ आईयव्वे, राइं आगच्छइ नो आईयव्वे, सपाणे आगच्छइ नो आईयव्वे, अप्पाणे आगच्छइ आईयव्वे, सबीए आगच्छइ नो आईयव्वे, अबीए आगच्छइ आईयव्वे, ससणिद्धे आगच्छइ नो आईयव्वे, अससणिद्धे आगच्छइ आईयव्वे, ससरक्खे आगच्छइ नो आईयव्वे, अससरक्खे आगच्छइ आईयव्वे, जाए मोए आईयव्वे, तं जहा—अप्पे वा बहुए वा। एवं खलु एसा महल्लिया मोयपडिमा अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

महती 'मोय' प्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य कल्पते तस्य प्रथमशरत्सकालसमये वा चरमनिदाघकालसमये वा बहिर्ग्रामस्य वा यावत् सन्निवेशस्य वा वने वा वनविदुर्गे वा पर्वते वा पर्वतविदुर्गे वा। भुक्त्वा आरोहति, षोडशेन पारयति। अभुक्त्वा आरोहति अष्टादशेन पारयति। जातं 'मोए' आपातव्यम्, दिवा आगच्छति आपातव्यम्, रात्रौ आगच्छति नो आपातव्यम्, सप्राणम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अप्राणम् आगच्छति आपातव्यम्, सबीजम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अबीजम् आगच्छति आपातव्यम्, सस्‍निग्धम् आगच्छति नो आपातव्यम्, अस्‍निग्धम् आगच्छति आपातव्यम्, सरजस्कम् आगच्छति नो आपातव्यम् अरजस्कम् आगच्छति आपातव्यम्, जातं 'मोए' आपातव्यम्, तद्यथा—अल्पं वा बहुकं वा। एवं खलु एषा महती 'मोय' प्रतिमां यथासूत्रं यथाकल्पं, यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

41. शरद् ॠतु के प्रारंभ में अथवा ग्रीष्म ॠतु के अंत में ग्राम अथवा यावत् सन्निवेश के बाहर वन में अथवा वन विदुर्ग में, पर्वत पर अथवा पर्वत विदुर्ग पर अनगार को महती-मोकप्रतिमा स्वीकार करना कल्पता है। यदि आहार करके आरोहण करता है तो इसकी सम्पन्नता षोडशक (7 दिन के उपवास) से होती है। यदि आहार किये बिना आरोहण करता है तो इसकी सम्पन्नता अष्टादशक (8 दिन के उपवास) से होती है।

(इस प्रतिमा में भिक्षु को) जितनी बार प्रस्रवण आए, (उतनी बार पी लेना चाहिए) दिन में आए तो पीना चाहिए। रात्री में आए तो नहीं पीना चाहिए।

सप्राण—कृमियुक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अप्राण—कृमि रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सबीज—शुक्रपुद्गलों से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अबीज—शुक्रपुद्गलों से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सस्‍निग्ध—चिकने पुद्गलों से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अस्‍निग्ध—चिकने पुद्गलों से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

सरजस्क—प्रमेह-कणिका से युक्त आए तो नहीं पीना चाहिए। अरजस्क—प्रमेह-कणिका से रहित आए तो पी लेना चाहिए।

जितना प्रस्रवण आए उतना पी लेना चाहिए, जैसे—अल्प अथवा बहुत।

इस प्रकार यह महती-मोकप्रतिमा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व तथा सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।४

सूत्र 39-41

4.

मोक का अर्थ है—कायिकी—प्रस्रवण। इस प्रतिमा में प्रस्रवण पान की प्रधानता होने से इसे मोक प्रतिमा कहा गया है। भाष्यकार के अनुसार पाप कर्म से मुक्त करने के कारण इन्हें मोकप्रतिमा कहा जाता है। पाइअसद्दमहण्णवो में इसे देशी माना गया है। भाष्य में इसके चार विकल्पों का निर्देश है—द्रव्यत:—प्रस्रवण। क्षेत्रत:—गांव आदि से बाहर। कालत:—दिन अथवा रात। भावत:—स्वाभाविक अथवा विकृत। स्थानांग वृत्ति में भावत: का अर्थ दैविक उपसर्ग सहन करना किया है।

मोकप्रतिमा की विधि

मोकप्रतिमा स्वीकार करने वाला भिक्षु निषद्या, चोलपट्ट, कल्प और मात्रक लेकर गांव के बाहर जाता है। वहां जाकर एकांत में प्रतिमा स्वीकार करता है। मात्रक में प्रस्रवण का व्युत्सर्ग कर दिशा का अवलोकन करता है। अनापात, असंलोक स्थान में उसका पान करता है।

क्षुद्रिका-मोकप्रतिमा स्वीकार करने वाला साधक यदि आहार करके प्रतिमा स्वीकार करता है तो उसकी समाप्ति चतुर्दशक (छह उपवास) से होती है और अभुक्त अवस्था में प्रतिमा स्वीकार करता है तो उसकी समाप्ति षोडशक (सात उपवास) से होती है। महती-मोकप्रतिमा आहार करके स्वीकार करने पर अष्टादशक (आठ उपवास) से समाप्त होती है।

मोकप्रतिमाधारी भिक्षु की अर्हता

इन प्रतिमाओं को चरम ग्रीष्म काल में अथवा शरद् ॠतु के प्रारंभ में स्वीकार किया जाता है। मोकप्रतिमा स्वीकार करने वाला भिक्षु तीन संहनन—वज्रॠषभनाराच, ॠषभनाराच व नाराच में से एक संहनन वाला होता है। उसकी धृति वज्रकुड्य के समान होती है। स्वाभाविक, अस्वाभाविक प्रस्रवण का ज्ञाता होता है। इन विशेषताओं का धारक भिक्षु मोकप्रतिमा स्वीकार करने के अर्ह होता है।

मोकप्रतिमा की निष्पत्ति

मोकप्रतिमाधारी भिक्षु यदि कालधर्म को प्राप्त हो तो वह सिद्ध होता है अथवा महर्धिक देव होता है। यदि वह कालधर्म को प्राप्त नहीं होता है, तो रोगमुक्त होकर स्वर्णाभ शरीर वाला हो जाता है।

भाष्यकार के अनुसार प्रतिमा पूर्ण होने के बाद आहार ग्रहण करने की विधि इस प्रकार है—प्रथम सप्ताह में गर्म पानी के साथ चावल का आहार करे। दूसरे सप्ताह में दाल के पानी अथवा मांड के साथ चावल का आहार करे।

तीसरे सप्ताह में तीन भाग उष्णोदक और थोड़े मधुर दही के साथ चावल का आहार करे।

चतुर्थ सप्ताह में दो भाग उष्णोदक और तीन भाग मधुर दही के साथ चावल का आहार करे।

पांचवें सप्ताह में अर्द्ध भाग उष्णोदक और अर्द्ध भाग मधुर दही के साथ चावल का आहार करे।

छट्ठे सप्ताह में त्रिभाग उष्णोदक और दो भाग मधुर दही के साथ चावल का आहार करे।

सातवें सप्ताह में मधुर दही के साथ थोड़ा उष्णोदक मिलाकर उसके साथ चावल का आहार करे।

अन्य सात सप्ताह तक रोग के प्रतिकूल न हो, वैसा भोजन दही के साथ किया जा सकता है। तत्पश्‍चात् भोजन का प्रतिबंध समाप्त हो जाता है।

शब्द विमर्श

वणंसि— वन में—एकजातीय वृक्षों का समूह।

वणविदुग्गंसि— वनविदुर्ग में—अनेकजातीय वृक्षों का समूह।

पव्वयविदुग्गंसि— पर्वतविदुर्ग पर। अनेक पर्वतों का समूह।

सपाणे— कृमि-युक्त—कृमि संकुल प्राणी उदर में होते हैं। वे गर्मी से अभितप्त होकर प्रस्रवण के साथ आ जाते हैं।

सबीए— शुक्र-पुद्गलों से युक्त।

ससणिद्धे— चिकने पुद्गलों से युक्त शिथिल देह में तपस्या की उष्णता से तप्त होकर चिकने पुद्गल प्रस्रवण के साथ बाहर आ जाते हैं।

ससरक्खे— प्रमेहकणिका से युक्त।

संखादत्तिय-पदं

42. संखादत्तियस्स णं भिक्खुस्स पडिग्गहधारिस्स जावइयं-जावइयं केइ अंतो पडिग्गहंसि उवित्ता दलएज्जा तावइयाओ ताओ दत्तीओ वत्तव्वं सिया, तत्थ से केइ छव्वेण वा दूसएण वा वालएण वा अंतो पडिग्गहंसि उवित्ता दलएज्जा, सव्वा वि णं सा एगा दत्ती वत्तव्वं सिया। तत्थ से बहवे भुंजमाणा सव्वे ते सयं पिंडं अंतो पडिग्गहंसि उवित्ता दलएज्जा, सव्वा वि णं सा एगा दत्ती वत्तव्वं सिया।।

संख्यादत्तिक-पदम्

संख्यादत्तिकस्य भिक्षो: प्रतिग्रहधारिण: यावत्-यावत् कश्‍चित् अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात् तावत्य: ता: दत्तय: वक्तव्यं स्यात्, तत्र तस्य कश्‍चित् 'छव्वेण' वा दूष्यकेण वा बालजेन वा अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा: एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्। तत्र तस्य बहव: भुञ्जाना: सर्वे ते स्वकं पिण्डम् अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा: एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्।

संख्यादत्तिक-पद

42. पात्रधारी संख्यादत्तिक (दत्तियों की संख्या का अभिग्रह करने वाले) भिक्षु को कोई जितनी-जितनी बार पात्र में झुकाकर (भिक्षा) देता है। उतनी वे दत्तियां वक्तव्य हैं, वहां कोई वंशपिटक से, वस्त्र से अथवा बालों से बने हुए गलने से (भिक्षु को) पात्र में झुकाकर दे, वह भी सारी एक दत्ती वक्तव्य है। वहां बहुत से (व्यक्ति) आहार करने वाले हों। वे सब अपने पिंड (आहार को संहृत कर) को पात्र में झुकाकर दे, वह भी सारी एक दत्ती वक्तव्य है।

43. संखादत्तियस्स णं भिक्खुस्स पाणिपडिग्गहियस्स जावइयं-जावइयं केइ अंतो पाणिंसि उवित्ता दलएज्जा तावइयाओ ताओ दत्तीओ वत्तव्वं सिया। तत्थ से केइ छव्वेण वा दूसएण वा वालएण वा अंतो पाणिंसि उवित्ता दलएज्जा, सव्वा वि णं सा एगा दत्ती वत्तव्वं सिया। तत्थ से बहवे भुंजमाणा सव्वे ते सयं पिंडं अंतो पाणिंसि उवित्ता दलएज्जा, सव्वा वि णं सा एगा दत्ती वत्तव्वं सिया।।

संख्यादत्तिकस्य भिक्षो: प्रतिग्रहधारिण: यावत्-यावत् कश्‍चित् अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात् तावत्य: ता: दत्तय: वक्तव्यं स्यात्, तत्र तस्य कश्‍चित् 'छव्वेण' वा दूष्यकेण वा बालजेन वा अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा: एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्। तत्र तस्य बहव: भुञ्जाना: सर्वे ते स्वकं पिण्डम् अन्त: प्रतिग्रहे उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा: एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्। संख्यादत्तिकस्य भिक्षो: पाणिप्रति-ग्रहिकस्य यावत्-यावत् कश्‍चित् अन्त: पाणौ उपेत्य दद्यात् तावत्य: ता: दत्तय: वक्तव्यं स्यात् तत्र तस्य कश्‍चित् 'छव्वेण' वा दूष्यकेन वा बालजेन वा अन्त: पाणौ उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्। तत्र तस्य बहव: भुञ्जाना: सर्वे ते स्वकं पिण्डम् अन्त: पाणौ उपेत्य दद्यात्, सर्वा अपि सा एका दत्ति: वक्तव्यं स्यात्।

43. करपात्र संख्यादत्तिक भिक्षु को कोई जितनी-जितनी बार हाथ में झुकाकर (भिक्षा) देता है, उतनी वे दत्तियां वक्तव्य हैं।

वहां कोई वंशपिटक से, वस्त्र से अथवा बालों से बने हुए गलने से (भिक्षु को) झुकाकर दे, वह भी सारी एक दत्ती वक्तव्य है।

वहां बहुत से (व्यक्ति) आहार करने वाले हों। वे सब अपने पिंड (आहार को संहृत कर) को हाथ में झुकाकर दे, वह भी सारी एक दत्ती वक्तव्य है।५

सूत्र 42,43

5.

प्रस्तुत सूत्रद्वयी में दत्ती विषयक वर्णन प्राप्त होता है। संख्यादत्तिक से तात्पर्य है—दत्तियों की संख्या का अभिग्रह करने वाला भिक्षु। जो दत्तिसंख्या से परिमित शुद्ध उंछ ग्रहण करता है।

एक दत्ती से तात्पर्य है—अव्यवच्छिन्न रूप से एक बार में एक धार से हाथ या पात्र में जितना आहार अथवा पानक दिया जाता है वह सारा एक दत्ती है।

अनेक दत्ती से तात्पर्य है—व्यवच्छिन्न रूप से जो भिक्षा पात्र या हाथ में जितनी बार दी जाती है, उतनी ही दत्तियां होती हैं, उसे अनेक दत्ती कहा जाता है। भाष्य में भिक्षा व दत्ती के संदर्भ में चार विकल्प प्राप्त होते हैं—

1. एक भिक्षा एक दत्ती—अव्यवच्छिन्न रूप से प्रदत्त भिक्षा।

2. एक भिक्षा अनेक दत्तियां—व्यवच्छिन्न रूप से प्रदत्त भिक्षा।

3. अनेक भिक्षा एक दत्ती—अनेक व्यक्तियों के भोजन को एक साथ पिण्डित करके अव्यवच्छिन्न रूप में दी जाने वाली भिक्षा।

4. अनेक भिक्षा अनेक दत्तियां—अनेक व्यक्तियों के भोजन को एक साथ पिण्डित करके व्यवच्छिन्न रूप से दी जाने वाली भिक्षा।

शब्द विमर्श

उवित्ता— झुकाकर देना।

पिंडेसणा-पदं

44. तिविहे उवहडे पण्णत्ते, तं जहा—सुद्धोवहडे फलिओवहडे संसट्ठोवहडे।।

पिण्डैषणा-पदम्

त्रिविधम् उपहृतं प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—शुद्धोपहृतं फलिकोपहृतं संसृष्टोपहृतम्।

पिण्डैषणा-पद

44. उपहृत (भोजन) तीन प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे— 1. शुद्धोपहृत। 2. फलितोपहृत। 3. संसृष्टोपहृत।

45. तिविहे ओग्गहिए पण्णत्ते, तं जहा—जं च ओगिण्हइ, जं च साहरइ, जं च आसगंसि पक्खिवइ एगे एवमाहंसु।।

त्रिविधम् अवगृहीतं प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—यत् च अवगृह्णाति, यत् च संहरति, यत् च आस्यके प्रक्षिपति एके एवमाहु:।

45. अवगृहीत (भोजन) तीन प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे— 1. जिसको अवग्रहण करता है। 2. जिसको ले जाता है। 3. जिसको मुख (पात्र) में डालता है। कुछ आचार्य ऐसा कहते हैं।

46. एगे पुण एवमाहंसु दुविहे ओग्गहिए पण्णत्ते, तं जहा—जं च ओगिण्हइ, जं च आसगंसि पक्खिवइ।। —त्ति बेमि।।

एके पुन: एवमाहु: द्विविधम् अवगृहीतं प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—यत् च अवगृह्णाति यत् च आस्यके प्रक्षिपति। इति ब्रवीमि।।

46. कुछ आचार्य पुन: ऐसा कहते हैं— अवगृहीत (भोजन) दो प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे— 1. जिसको अवग्रहण करता है। 2. जिसको मुख में डालता है।६ —ऐसा मैं कहता हूं।

सूत्र 44-46

6.

प्रस्तुत सूत्र में अभिग्रह धारी भिक्षुओं की भिक्षा विधि के सम्बन्ध में विमर्श किया गया है।

वृत्तिकार मलयगिरी ने सूत्र में प्रयुक्त 'उवहड' शब्द का संस्कृत रूपान्तरण उपहृत कर उसका अर्थ खाने की इच्छा किया है। यह पांचवीं पिण्डैषणा है। उपहृत भोजन मुख्यत: तीन प्रकार का होता है—(1) शुद्धोपहृत (2) फलितोपहृत (3) संसृष्टोपहृत— प्रत्येक के तीन-तीन प्रकार होते हैं—(1) अवगृहीत (2) संहृत (3) प्रक्षेप।

1. शुद्धोपहृत—व्यञ्जन रहित आहार को शुद्धोपहृत कहा जाता है। यह नियमत: अलेपकृत होता है। यथा—चना, मुड़ी, कांजी का पानी आदि।

2. फलितोपहृत—नाना प्रकार के व्यञ्जनों एवं भोज्य पदार्थों के मिश्रण से निष्पन्न आहार फलितोपहृत होता है। जैसे—सत्तू, रसगुल्ला आदि। यह नियमत: लेपकृत होता है।

3. संसृष्टोपहृत—व्यञ्जन रहित, सलेप्य खाद्य पदार्थ को संसृष्टोपहृत कहा जाता है यथा रोटी, भात आदि। यह लेपकृत व अलेपकृत दोनों हो सकता है।

उपहृत आहार की तीन अवस्थाएं हैं। इस पिण्डैषणा में भिक्षु दाता से तीन अवस्थाओं में आहार ग्रहण कर सकता है—

1. अवगृहीत—परोसने के लिए उठाया हुआ।

2. संहृत—परोसने के लिए ले जाया जाता हुआ।

3. प्रक्षेप—परोसने के पश्‍चात् पाक पात्र में डाला हुआ।

♦

दशवां उद्देशक

10

आमुख

प्रस्तुत उद्देशक का मुख्य प्रतिपाद्य है—

• प्रतिमाएं।

• पांच व्यवहार।

• अनेक प्रकार की चतुर्भंगियां।

• स्थविर और शैक्ष भूमिपद।

• आगम अध्ययन की काल विषयक मर्यादा।

इस उद्देशक के प्रथम पांच (1-5) सूत्रों में यवमध्य और वज्रमध्य-चन्द्रप्रतिमा का विस्तृत विवेचन किया गया है। कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष में प्रतिमाधारी अनगार को आहार-पानक की कितनी दत्तियां ग्रहण करनी चाहिए? सूत्रकार ने इसके क्रम का उल्लेख किया है। भाष्यकार के अनुसार ये दोनों प्रतिमाएं वही भिक्षु ग्रहण कर सकता है, जिसका संयमपर्याय बीस वर्ष का हो तथा जिसे नवपूर्वों का ज्ञान हो। सूत्र में यह भी निर्देश है कि सहनशील और क्षमाशील भिक्षु ही इन प्रतिमाओं को स्वीकार करने के योग्य होता है।

पांचव्यवहार-पद में पांच प्रकार के व्यवहार प्रज्ञप्त हैं—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत। इनमें आगम व्यवहार का स्थान सर्वोपरि माना है। तत्पश्‍चात् क्रमश: श्रुत आदि व्यवहार का स्थान है। व्यवहार भी क्षेत्र व काल के आधार पर होता है। प्रथम चार व्यवहार तीर्थ की अवस्थिति तक नहीं होंगे, परन्तु जीत व्यवहार तीर्थकाल तक प्रवृत्त होगा।१

1. व्यभा. गा. 3885—

सुत्तमणागयविसयं, खेत्तं कालं च पप्प ववहारो।

होहिंति न आइल्ला, जा तित्थं ताव जीतो तु।।

अर्थमान-पद, धर्म-पद और अन्तेवासी-पद में क्रमश: पांच, तीन और दो-दो सूत्रों के माध्यम से पुरुष के प्रकारों का उल्लेख प्राप्त होता है। अर्थमान-पद के पांचों ही सूत्रों में प्रथम भंग सर्वश्रेष्ठ है। वे सभी पुरुष गण के लिए कार्य, संग्रह आदि करते हैं, किन्तु मान—अहंकार नहीं करते हैं। प्रत्येक सूत्र में गुणों की भिन्नता के आधार पर भिक्षुओं की अर्हता को उजागर किया गया है। कोई भिक्षु संघ सेवा में निपुण होता है। कोई गच्छ की व्यवस्था करने में निपुण होता है। कोई गण विकास के लिए ज्ञान आदि में पुरुषार्थ करता है। ज्ञानादि में पुरुषार्थ करने को भावसंग्रह कहा है। कोई आहार, उपधि आदि का संग्रह करने में कुशल होता है। यह द्रव्य संग्रह है। कोई भिक्षु वाद, धर्मकथा आदि से गण की शोभा करने वाला होता है। कोई भिक्षु गण की शुद्धि करने वाला होता है। भाष्यकार ने इसका स्पष्टीकरण करते हुए कहा है—अनेक भिक्षुओं के संघाटक एक ही घर से एक ही प्रकार का द्रव्य लेकर आते हैं। परस्पर भिक्षुओं को शंका हो जाती है। (गृहस्वामिनी ने हमारे लिए आहार बना दिया होगा) उस घर में भिक्षा-काल में प्रवेश निषिद्ध हो जाता है। गण शुद्धिकर भिक्षु, जो पारिवारिकजनों से परिचित होता है, वह उस घर के सदस्यों से बातचीत कर यथार्थ स्थिति ज्ञात करके सबको नि:शंकित करता है, इस प्रकार सभी भिक्षु नि:शंकित होकर शुद्धि को प्राप्त होते हैं।२

2. (क) व्यभा. गा. 4575,4576

(ख) व्यभा. उद्दे. 10 वृ.प. 97

प्रस्तुत उद्देशक में निर्दिष्ट इन चतुर्भंगियों से भिक्षुओं की भिन्न-भिन्न अर्हताएं तो उजागर होती ही हैं। साथ ही साथ एक दृष्टि भी प्राप्त होती है कि भिक्षुओं को अपने क्षयोपशम के अनुसार यथाशक्ति संघ की प्रभावना में योगभूत बनना चाहिए।

धर्म-पद के सूत्र 12,13 में चतुर्थ भंग व सूत्र 14 में तृतीय भंग सर्वश्रेष्ठ है, जिसमें धर्म, आचार व गण की मर्यादा का कथन है। आचार्य व अन्तेवासी-पद में भी तृतीय भंग सर्वश्रेष्ठ है।

स्थविर-पद में तीन प्रकार के स्थविरों का उल्लेख है। भाष्य व टीका में जाति, श्रुत व पर्याय की अपेक्षा से स्थविर सम्बन्धित विशद विवेचन प्राप्त होता है।

शैक्षभूमि जघन्य सात दिन, मध्यम चार महीना व उत्कृष्ट छह महीने की बताई गई है। ठाणं में भी प्रस्तुत विषय पर प्रकाश डाला गया है।१ व्यवहारभाष्य में शैक्षभूमियों की प्राचीन परम्परा का उल्लेख है। वृत्तिकार मलयगिरि ने भी इस विषय पर विशद विवेचन किया है।२

1. ठाणं 3/186,187

2. व्यभा. गा. 4603-4606

आगम-अध्ययन कालसीमा-पद के अन्तर्गत सत्तरह (17) सूत्रों में दीक्षा-पर्याय के आधार पर श्रुत ग्रन्थों की वाचना का निर्देश है। संयमपर्याय के साथ-साथ श्रुत ग्रंथों के पारायण की अर्हता का भी विकास हो जाता है। तीन वर्ष की दीक्षापर्याय से लेकर बीस वर्ष की दीक्षापर्याय तक किन-किन आगम-ग्रन्थों का अध्ययन करना चाहिए, इसका महत्त्वपूर्ण व क्रमबद्ध विवेचन प्रस्तुत उद्देशक में प्राप्त होता है। अंत में सूत्रकार ने दस प्रकार के वैयावृत्त्य का उल्लेख किया है। वैयावृत्त्य करने से महानिर्जरा का लाभ होता है। भाष्य में भी प्रस्तुत विषय पर विस्तृत विवेचन प्राप्त होता है।३

3. वही, गा. 4655-4677

दसमो उद्देसो : दसवां उद्देशक

मूल

जवमज्झ-वइरमज्झपडिमा-पदं

1. दो पडिमाओ पण्णत्ताओ, तं जहा—जवमज्झा य चंदपडिमा, वइरमज्झा य चंदपडिमा।।

संस्कृत छाया

यवमध्य-वज्रमध्य प्रतिमा-पदम्

द्वे प्रतिमे प्रज्ञप्ते, तद्यथा—यवमध्या च चन्द्रप्रतिमा, वज्रमध्या च चन्द्रप्रतिमा।

हिन्दी अनुवाद

यवमध्य-वज्रमध्य प्रतिमा-पद

दो प्रतिमाएं प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. यवमध्य-चन्द्रप्रतिमा।१ वज्रमध्य-चन्द्रप्रतिमा।२

सूत्र 1

1. यवमध्यचन्द्रप्रतिमा (जवमज्झा य चंदपडिमा)

यव—जौ—यवमध्य और चन्द्रमा की उपमा से उपमित प्रतिमा को यवमध्यचंद्रप्रतिमा कहा जाता है।

इस प्रतिमा का मध्य भाग यव की तरह स्थूल तथा आदि और अन्त भाग कृश होता है। यह प्रतिमा शुक्ल पक्ष में प्रारंभ की जाती है। शुक्ल पक्ष में चन्द्रमा की कलाओं के सदृश इसमें आहार-पानक की दत्तियां बढ़ती हैं।

कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को जिस प्रकार चन्द्रमा की कलाओं का ह्रास होने लगता है। उसी प्रकार इस प्रतिमा में आहार-पानक की दत्तियों की संख्या भी क्रमश: घटने लगती हैं। इस प्रकार यवमध्यचन्द्रप्रतिमा में महीने के आदि व अन्त में भिक्षा की दत्तियां कम व मध्य में विपुल होती हैं। यव के आकार के सदृश दत्तियों की संख्या होने से इसे यवमध्यचन्द्रप्रतिमा कहा जाता है।

2. वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा (वइरमज्झा य चंदपडिमा)

वज्र—एक प्रकार का शस्त्र। वज्रमध्य और चन्द्रमा की उपमा से उपमित प्रतिमा को वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा कहा जाता है। इस प्रतिमा का मध्य भाग वज्र की तरह तनु तथा आदि और अंत भाग स्थूल होता है। यह प्रतिमा कृष्ण पक्ष में प्रारंभ की जाती है। कृष्ण पक्ष में चन्द्रमा की कलाओं के सदृश इसमें आहार-पानक की दत्तियां घटती हैं।

शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को जिस प्रकार चन्द्रमा की कलाओं का विकास होने लगता है, उसी प्रकार इस प्रतिमा में आहार-पानक की दत्तियों की संख्या भी क्रमश: बढ़ने लगती हैं।

इस प्रकार वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा में महीने के आदि व अन्त में भिक्षा की दत्तियां विपुल व मध्य में कम होती हैं। वज्र के आकार के सदृश दत्तियों की संख्या होने से इसे वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा कहा जाता है।

भाष्य व वृत्ति में यवमध्य और वज्रमध्य चन्द्रप्रतिमा प्रतिपन्न भिक्षु का संहनन, पर्याय और श्रुत सम्बन्धित अर्हता का उल्लेख है—

संहनन

इन प्रतिमाओं को स्वीकार करने वाले का संहनन प्रथम तीन संहननों में से कोई एक होता है।

पर्याय—जन्मपर्याय जघन्यत: 29 वर्ष और उत्कृष्टत: देशोनपूर्वकोटि।

प्रव्रज्यापर्याय—जघन्यत: 20 वर्ष और उत्कृष्टत: देशोनपूर्वकोटि।

श्रुत—

सूत्रार्थ—जघन्य नौवें पूर्व की तीसरी आचार वस्तु तथा उत्कृष्टत: किंचिद् न्यून दशपूर्व।

शक्तिसम्पन्न भिक्षु इस प्रतिमा को स्वीकार करने के अर्ह होता है।

शब्द विमर्श

जवमज्झा य चंदपडिमा—यवमध्यचन्द्रप्रतिमा।—यव और चन्द्र से उपमित तथा यव की तरह मध्यभाग वाली चन्द्राकार प्रतिमा यवमध्यचन्द्रप्रतिमा कहलाती है।

वइरमज्झा य चंदपडिमा—वज्रमध्यचन्द्रप्रतिमा। वज्र और चन्द्र से उपमित तथा वज्र की तरह मध्यभाग वाली चन्द्राकार प्रतिमा वज्रमध्य चन्द्रप्रतिमा कहलाती है।

2. जवमज्झण्णं चंदपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स मासं निच्चं वोसट्ठकाए चत्तदेहे जे केइ उवसग्गा उप्पज्जंति तं जहा—दिव्वा वा माणुसा वा तिरिक्खजोणिया वा, अणुलोमा वा पडिलोमा वा—तत्थ अणुलोमा ताव वंदेज्जा वा नमंसेज्जा वा सक्कारेज्जा वा सम्माणेज्जा वा कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासेज्जा, तत्थ पडिलोमा अण्णयरेणं दंडेण वा, अट्ठीण वा, जोत्तेण वा, वेत्तेण वा, कसेण वा काए आउडेज्जा—ते सव्वे उप्पण्णे सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहियासेज्जा।।

यवमध्यां चन्द्रप्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य मासं नित्यं व्युत्सृष्टकाये त्यक्तदेहे ये केचिद् उपसर्गा: उत्पद्यन्ते तद्यथा—दिव्या: वा मानुषा: वा तिर्यग्योनिका: वा, अनुलोमा: वा प्रतिलोमा: वा—तत्र अनुलोमा: तावत् वन्देत वा नमस्येत् वा सत्कुर्याद् वा सम्मानयेद् वा कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपासीत, तत्र प्रतिलोमा: अन्यतरेण दण्डेन वा, अस्थ्ना वा, योक्त्रेण वा, वेत्रेण वा, कशेन वा काये आकुट्टयेत्—तान् सर्वान् उत्पन्नान् सम्यक् सहेत क्षमेत तितिक्षेत अध्यासीत।

2. यवमध्य—(जौ मध्य) चन्द्रप्रतिमा प्रतिपन्न अनगार मासपर्यन्त नित्य व्युत्सृष्टकाय और त्यक्तदेह रहता है। उस समय जो कोई उपसर्ग उत्पन्न होते हैं, जैसे—दैविक, मानुषिक, तिर्यंचयोनिक३, अनुकूल अथवा प्रतिकूल।

उनमें अनुकूल उपसर्ग—कोई उसे वंदना करे, नमस्कार करे, सत्कार करे, सम्मान करे और उसके कल्याण, मंगल, देव अथवा ज्ञानरूप की पर्युपासना करे, उनमें प्रतिकूल उपसर्ग—किसी दण्ड, अस्थि, रस्सी, बेंत अथवा चाबुक से शरीर पर प्रहार करे। वह इन समस्त उत्पन्न हुए (अनुकूल-प्रतिकूल) परीषहों को सम्यक्तया सहन करे, क्षमा भाव रखे—वीरतापूर्वक सहन करे।

सूत्र 2

3. व्युत्सृष्टकाय (वोसट्ठकाए)

व्युत्सृष्टकाय—व्युत्सृष्ट काय का अर्थ है—शरीर की सार संभाल न करना। यह दो प्रकार का प्रज्ञप्त है—द्रव्य और भाव। पति के परदेश गमन पर कुलवधू द्वारा शरीर की सार-संभाल व परिकर्म न करने को द्रव्य व्युत्सर्ग कहा है। यथा स्‍नान नहीं करना, विभूषा नहीं करना। भाष्य व वृत्ति के अनुसार वात्तिक, पैत्तिक व श्‍लेष्मिक रोगों से स्पृष्ट होने पर शरीर का किंचित् भी परिकर्म नहीं करना, भावत: व्युत्सृष्टकाय है।

4. त्यक्तदेह (चत्तदेहे)

त्यक्तदेह—त्यक्त का अर्थ है—देह के प्रति अप्रतिबद्ध होना। किसी के द्वारा बांधने, रोधने, हनन करने तथा मारने पर उसका निवारण नहीं करना भावत: त्यक्तदेह है। भाष्य में द्रव्यत: त्यक्तदेह को 'मात्सिक' मल्ल के उदाहरण से समझाया है। यह मल्ल मल्लयुद्ध के बाद गर्व के कारण शारीरिक पीड़ा को छुपाता है, परिकर्म नहीं करता। परिणामस्वरूप हार को प्राप्त हो जाता है।

5. दैविक, मानुषिक अथवा तिर्यंचयोनिक (दिव्वा वा माणुसा वा तिरिक्खजोणिया वा)

दिव्य आदि उपसर्ग तीन प्रकार के होते हैं—देवता, मनुष्य व तिर्यंच से सम्बन्धित। प्रत्येक के चार-चार प्रकार हैं। इस प्रकार उपसर्गों की संख्या 4×3=12 हो जाती है। भाष्य में इनके भेद-प्रभेदों का विस्तार से वर्णन किया है।

भाष्य में देवता से सम्बन्धित उपसर्गों को सास-ससुर की उपमा से, मनुष्य से सम्बन्धित उपसर्गों को देवर की उपमा से तथा तिर्यंच से सम्बन्धित उपसर्गों को दास-दासी की उपमा से उपमित किया है।

शब्द विमर्श

दंडेण—दण्ड से।

अट्ठीण—अस्थि से।

जोत्तेण—रस्सी से। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ रस्सी अथवा चमड़े का तस्मा किया है।

वेत्तेण—बेंत से।

कसेण—चाबुक से।

आउडेज्जा—प्रहार करें। पाइअसद्दमहण्णवो में इसके अनेक अर्थ किए हैं, जो इस प्रकार हैं—पीटना, कुटना, ताड़ना करना, आघात करना।

सम्मं सहेज्जा—वह उत्पन्न दिव्य, मानुषिक और तिर्यञ्च योनिक उपसर्गों को अनुकूल प्रतिकूल परीषहों को सहन करे।

खमेज्जा—उत्पन्न परीषहों को अभय होकर मुख आदि पर विकार लाए बिना सहन करना।

तितिखेज्जा—अदीनभाव से सहन करना।

अहियासेज्जा—स्थिरतापूर्वक-मन में उच्चावच भाव लाए बिना सहन करना।

सूत्र 3

शब्द विमर्श

अण्णायउंछं—गृहस्थ को अपना परिचय दिए बिना ग्रहण की जाने वाली भिक्षा अज्ञातउञ्छ कहलाती है। प्रस्तुत प्रसंग में इसका अर्थ है—जिस प्रतिमा प्रतिपन्न भिक्षु के विषय में यह ज्ञात नहीं है कि ये आज कितनी दत्तियां ग्रहण करेंगे यह उनका अज्ञातोंछ है।

निज्जूहित्ता—प्रस्तुत शब्द 'निर्' उपसर्ग और 'यूह्' धातु से निष्पन्न हुआ है। वृत्तिकार ने इसका अर्थ 'वर्जयति' किया है।

भाष्य में कृपण आदि शब्दों पर विमर्श करते हुए कहा है जब कृपण, अतिथि आदि भिक्षा के लिए जाते हैं। उस समय प्रतिमा-प्रतिपन्न भिक्षु भिक्षार्थ न जाए, दसाओ की चूर्णि व वृत्ति, सूत्रकृतांग की चूर्णि, दसवेआलियं की चूर्णि व उत्तराध्ययन की वृत्ति में इन शब्दों की व्याख्या प्राप्त होती है। आयारचूला में भी इनकी व्याख्या की गई है।

समण—पाइअसद्दमहण्णवो में इसके श्रमण निर्ग्रन्थ मुनि, साधु, यति, भिक्षु, संन्यासी, तापस आदि अर्थ किए हैं।

माहण—ब्राह्मण। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ श्रावक तथा जैन उपासक किया है।

अतिहि—अतिथि—भोजन काल में उपस्थित होने वाला अथवा जिसके आने की तिथि नियत न हो।

किवण—कृपण—दरिद्र आदि। पाइअसद्दमहण्णवो में इसका अर्थ गरीब, रंक आदि किया है।

वणीमगा—वनीपक—याचक। हरिभद्रसूरि ने इसका अर्थ कृपण किया है।

एलुयस्स—देहली अथवा द्वार के नीचे की लकड़ी।

विक्खंभ—यह देशी शब्द है, कोश में इसके अनेक अर्थ है—विवर, स्थान, जगह आदि। प्रस्तुत संदर्भ में इसका अर्थ बीच में रखकर करना संगत प्रतीत होता है।

3. जवमज्झण्णं चंदपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स सुक्कपक्खस्स पाडिवए कप्पइ एगा दत्ती भोयणस्स पडिगाहेत्तए, एगा पाणस्स, अण्णायउंछं सुद्धोवहडं निज्जूहित्ता बहवे समण-माहण-अतिहि-किवण-वणीमगा, कप्पइ से एगस्स भुंजमाणस्स पडिगाहेत्तए, नो दोण्हं नो तिण्हं नो चउण्हं नो पंचण्हं, नो गुव्विणीए नो बालवच्छाए नो दारगं पेज्जमाणीए, नो अंतो एलुयस्स दो वि पाए साहट्टु दलमाणीए, नो बाहिं एलुयस्स दो वि पाए साहट्टु दलमाणीए। एगं पायं अंतो किच्चा एगं पायं बाहिं किच्चा एलुयं विक्खंभइत्ता एवं दलयइ, एवं से कप्पइ पडिगाहेत्तए। एवं नो दलयइ एवं से नो कप्पइ पडिगाहेत्तए।

यवमध्यां चन्द्रप्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य शुक्लपक्षस्य प्रतिपदि कल्पते एका दत्ति: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, एका पानस्य, अज्ञातोञ्छं शुद्धोपहृतं निर्यूह्य बहून् श्रमण-माहण-अतिथि-कृपण-वनीपकान्, कल्पते तस्य एकस्य भुञ्जानस्य प्रतिग्रहीतुम्, नो द्वयो: नो त्रयाणां नो चतुर्णां नो पञ्चानां, नो गुर्विण्या:, नो बालवत्साया:, नो दारकं पाययन्त्या:, नो अन्त: एलुकस्य द्वौ अपि पादौ संहृत्य ददत्या:, नो बहि: एलुकस्य द्वौ अपि पादौ संहृत्य ददत्या:। एकं पादम् अन्त: कृत्वा एकं पादं बहिं कृत्वा एलुकं विष्कम्भ्य एवं ददाति, एवं तस्य कल्पते प्रतिग्रहीतुम्। एवं नो ददाति एवं तस्य नो कल्पते प्रतिग्रहीतुम्।

3. यवमध्य-चन्द्रप्रतिमा प्रतिपन्न अनगार को शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में भोजन की एक दत्ती और पानक की एक दत्ती ग्रहण करना कल्पता है। वह भी अज्ञात उञ्छ, शुद्धोपहृत तथा अनेक द्विपद, चतुष्पद, श्रमण, माहण, अतिथि, कृपण, वनीपक का परिवर्जन कर (उनके लौट जाने पर) ग्रहण करना कल्पता है।

एक व्यक्ति भोजन करने वाला हो, वहां ग्रहण करना कल्पता है। न दो का, न तीन का, न चार का, न पांच का, न गर्भवती का, न बालवत्सा का, न बच्चे को स्तनपान कराती हुई स्त्री का। देहली के भीतर दोनों पैरों को संकुचित कर देती हुई स्त्री से ग्रहण करना नहीं कल्पता। देहली के बाहर दोनों पैरों को संकुचित कर देती हुई स्त्री से ग्रहण करना नहीं कल्पता। एक पैर भीतर करके और एक पैर बाहर करके देहली के बीच में रखकर इस प्रकार देती है, इस प्रकार उसे ग्रहण करना कल्पता है, इस प्रकार नहीं देती तो उसे इस प्रकार ग्रहण करना नहीं कल्पता।

बिइज्जाए से कप्पइ दोण्णि दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, दोण्णि पाणस्स।

द्वितीयायां तस्य कल्पेते द्वे दत्ती भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, द्वे पानस्य।

द्वितीया के दिन उसे भोजन की दो दत्तियां और पानक की दो दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

तइयाए से कप्पइ तिण्णि दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, तिण्णि पाणस्स।

तृतीयायां तस्य कल्पन्ते तिस्र: दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, तिस्र: पानस्य।

तृतीया के दिन उसे भोजन की तीन दत्तियां और पानक की तीन दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

चउत्थीए से कप्पइ चउ दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, चउ पाणस्स।

चतुर्थ्यां तस्य कल्पन्ते चतस्र: दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, चतस्र: पानस्य।

चतुर्थी के दिन उसे भोजन की चार दत्तियां और पानक की चार दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

पंचमीए से कप्पइ पंच दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, पंच पाणस्स।

पंचम्यां तस्य कल्पन्ते पञ्च दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, पञ्च पानस्य।

पंचमी के दिन उसे भोजन की पांच दत्तियां और पानक की पांच दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

छट्ठीए से कप्पइ छ दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, छ पाणस्स।

षष्ठ्यां तस्य कल्पन्ते षट् दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, षट् पानस्य।

षष्ठी के दिन उसे भोजन की छह दत्तियां और पानक की छह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

सत्तमीए से कप्पइ सत्त दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, सत्त पाणस्स।

सप्तम्यां तस्य कल्पन्ते सप्त दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, सप्त पानस्य।

सप्तमी के दिन उसे भोजन की सात दत्तियां और पानक की सात दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

अट्ठमीए से कप्पइ अट्ठ दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, अट्ठ पाणस्स।

अष्टम्यां तस्य कल्पन्ते अष्टौ दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, अष्टौ पानस्य।

अष्टमी के दिन उसे भोजन की आठ दत्तियां और पानक की आठ दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

नवमीए से कप्पइ नव दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, नव पाणस्स।

नवम्यां तस्य कल्पन्ते नव दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, नव पानस्य।

नवमी के दिन उसे भोजन की नौ दत्तियां और पानक की नौ दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

दसमीए से कप्पइ दस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, दस पाणस्स।

दशम्यां तस्य कल्पन्ते दश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, दश पानस्य।

दसमी के दिन उसे भोजन की दस दत्तियां और पानक की दस दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

एगारसमीए से कप्पइ एगारस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, एगारस पाणस्स।

एकादशम्यां तस्य कल्पन्ते एकादश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, एकादश पानस्य।

एकादशी के दिन उसे भोजन की ग्यारह दत्तियां और पानक की ग्यारह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

बारसमीए से कप्पइ बारस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, बारस पाणस्स।

द्वादश्यां तस्य कल्पन्ते द्वादश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, द्वादश पानस्य।

द्वादशी के दिन उसे भोजन की बारह दत्तियां और पानक की बारह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

तेरसमीए से कप्पइ तेरस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, तेरस पाणस्स।

त्रयोदश्यां तस्य कल्पन्ते त्रयोदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, त्रयोदश पानस्य।

त्रयोदशी के दिन उसे भोजन की तेरह दत्तियां और पानक की तेरह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

चोद्दसमीए से कप्पइ चोद्दस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, चोद्दस पाणस्स।

चतुर्दश्यां तस्य कल्पन्ते चतुर्दश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, चतुर्दश पानस्य।

चतुर्दशी के दिन उसे भोजन की चौदह दत्तियां और पानक की चौदह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

पन्नरसमीए से कप्पइ पन्नरस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, पन्नरस पाणस्स।

पञ्चदश्यां तस्य कल्पन्ते पञ्चदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, पञ्चदश पानस्य।

पूर्णिमा के दिन उसे भोजन की पन्द्रह दत्तियां और पानक की पन्द्रह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

बहुलपक्खस्स पाडिवए कप्पंति चोद्दस दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, चोद्दस पाणस्स।

बहुलपक्षस्य प्रतिपदि कल्पन्ते चतुर्दश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, चतुर्दश पानस्य।

कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन भोजन की चौदह दत्तियां और पानक की चौदह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

बितियाए कप्पइ तेरस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, तेरस पाणस्स।

द्वितीयायां कल्पन्ते त्रयोदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, त्रयोदश पानस्य।

द्वितीया के दिन भोजन की तेरह दत्तियां और पानक की तेरह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

ततियाए कप्पइ बारस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, बारस पाणस्स।

तृतीयायां कल्पन्ते द्वादश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, द्वादश पानस्य।

तृतीया के दिन भोजन की बारह दत्तियां और पानक की बारह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

चउत्थीए कप्पइ एक्कारस दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, एक्कारस पाणस्स।

चतुर्थ्यां कल्पन्ते एकादश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, एकादश पानस्य।

चतुर्थी के दिन भोजन की ग्यारह दत्तियां और पानक की ग्यारह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

पंचमीए कप्पइ दस दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, दस पाणस्स।

पञ्चम्यां कल्पन्ते दश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, दश पानस्य।

पंचमी के दिन भोजन की दस दत्तियां और पानक की दस दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

छट्ठीए कप्पइ नव दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, नव पाणस्स।

षष्ठ्यां कल्पन्ते नव दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, नव पानस्य।

षष्ठी के दिन भोजन की नौ दत्तियां और पानक की नौ दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

सत्तमीए कप्पइ अट्ठ दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, अट्ठ पाणस्स।

सप्तम्यां कल्पन्ते अष्टौ दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, अष्टौ पानस्य।

सप्तमी के दिन भोजन की आठ दत्तियां और पानक की आठ दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

अट्ठमीए कप्पइ सत्त दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, सत्त पाणस्स।

अष्टम्यां कल्पन्ते सप्त दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, सप्त पानस्य।

अष्टमी के दिन भोजन की सात दत्तियां और पानक की सात दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

नवमीए कप्पइ छ दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, छ पाणस्स।

नवम्यां कल्पन्ते षट् दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, षट् पानस्य।

नवमी के दिन भोजन की छह दत्तियां और पानक की छह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

दसमीए कप्पइ पंच दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, पंच पाणस्स।

दशम्यां कल्पन्ते पञ्च दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, पञ्च पानस्य।

दसमी के दिन भोजन की पांच दत्तियां और पानक की पांच दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

एक्कारसीए कप्पइ चउ दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, चउ पाणस्स।

एकादशम्यां कल्पन्ते चतस्र: दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, चतस्र: पानस्य।

एकादशी के दिन भोजन की चार दत्तियां और पानक की चार दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

बारसीए कप्पइ तिण्णि दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, तिण्णि पाणस्स।

द्वादश्यां कल्पन्ते तिस्र: दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, तिस्र: पानस्य।

द्वादशी के दिन भोजन की तीन दत्तियां और पानक की तीन दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

तेरसीए कप्पइ दोण्णि दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, दोण्णि पाणस्स।

त्रयोदश्यां कल्पेते द्वे दत्ती भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, द्वे पानस्य।

त्रयोदशी के दिन भोजन की दो दत्तियां और पानक की दो दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

चउदसीए कप्पइ एगा दत्ती भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, एगा पाणस्स।

चतुर्दश्यां कल्पते एका दत्ति: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, एका पानस्य।

चतुर्दशी के दिन भोजन की एक दत्ती और पानक की एक दत्ती ग्रहण करना कल्पता है।

अमावासाए से य अभत्तट्ठे भवइ। एवं खलु एसा जवमज्झचंदपडिमा अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

अमावास्यायां स च अभक्तार्थ: भवति। एवं 'खलु' एषा यवमध्य-चन्द्रप्रतिमा यथासूत्रं यथाकल्पं यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

अमावस्या के दिन वह अभक्तार्थ होता है—उपवास करता है। इस प्रकार यवमध्य-चन्द्रप्रतिमा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व, सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

4. वइरमज्झण्णं चंदपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स मासं निच्चं वोसट्ठकाए चत्तदेहे जे केइ उवसग्गा उप्पज्जंति, तं जहा—दिव्वा वा माणुसा वा तिरिक्खजोणिया वा, अणुलोमा वा पडिलोमा वा—तत्थ अणुलोमा ताव वंदेज्जा वा नमंसेज्जा वा सक्कारेज्जा वा सम्माणेज्जा वा कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासेज्जा, तत्थ पडिलोमा अण्णयरेणं दंडेण वा, अट्ठीण वा, जोत्तेण वा, वेत्तेण वा, कसेण वा, काए आउडेज्जा—ते सव्वे उप्पन्ने सम्मं सहेज्जा खमेज्जा तितिक्खेज्जा अहियासेज्जा।।

वज्रमध्यां चन्द्रप्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य मासं नित्यं व्युत्सृष्टकाये त्यक्तदेहे ये केचिद् उपसर्गा: उत्पद्यन्ते, तद्यथा—दिव्या: वा मानुषा: वा तिर्यग्योनिका: वा, अनुलोमा: वा प्रतिलोमा: वा—तत्र अनुलोमा: तावत् वन्देत वा नमस्येत् वा सत्कुर्याद् वा सम्मानयेद् वा कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपासीत, तत्र प्रतिलोमा अन्यतरेण दण्डेन वा, अस्थ्ना वा, योक्त्रेण वा, वेत्रेण वा, कशेन वा, काये आकुट्टयेत्—तान् सर्वान् उत्पन्नान् सम्यक् सहेत क्षमेत तितिक्षेत अध्यासीत।

4. वज्रमध्य-चन्द्रप्रतिमा प्रतिपन्न अनगार एक मास पर्यंत नित्य व्युत्सृष्टकाय और त्यक्तदेह रहता है। उस समय जो कोई उपसर्ग उत्पन्न होते हैं, जैसे—दैविक, मानुषिक अथवा तिर्यञ्चयोनिक, अनुकूल अथवा प्रतिकूल।

अनुकूल उपसर्ग—कोई उसे वंदना करे, नमस्कार करे, सत्कार करे, सम्मान करे और उसके कल्याण, मंगल, देव अथवा ज्ञान रूप की पर्युपासना करे।

उनमें प्रतिकूल उपसर्ग—किसी दण्ड, अस्थि, रस्सी, बेंत, अथवा चाबुक से शरीर पर प्रहार करे। वह इन समस्त उत्पन्न हुए (अनुकूल-प्रतिकूल) परीषहों को सम्यक्तया सहन करे, क्षमाभाव रखे, वीरतापूर्वक सहन करे।

5. वइरमज्झण्णं चंदपडिमं पडिवन्नस्स अणगारस्स बहुलपक्खस्स पाडिवए कप्पइ पण्णरस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, पण्णरस पाणस्स। बितियाए से कप्पइ चउद्दस दत्तीओ भोयणस्स पडिगाहेत्तए, चउद्दस पाणस्स। तइयाए कप्पइ तेरस दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, तेरस पाणस्स। एवं एगुत्तरियाए हाणीए जाव पण्णरसीए एगा दत्ती भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, एगा पाणस्स। सुक्कपक्खस्स पाडिवए से कप्पइ दो दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, दो पाणस्स। बितियाए तिण्णि दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, तिण्णि पाणस्स। एवं एगुत्तरियाए वड्ढीए जाव चोद्दसीए पण्णरस दत्तीओ भोयणस्स पडिग्गाहेत्तए, पण्णरस पाणस्स। पुण्णिमाए अभत्तट्ठे भवइ। एवं खलु एसा वइरमज्झा चंदपडिमा अहासुत्तं अहाकप्पं अहामग्गं अहातच्चं सम्मं काएण फासिया पालिया सोहिया तीरिया किट्टिया आणाए अणुपालिया भवइ।।

वज्रमध्यां चन्द्रप्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य मासं नित्यं व्युत्सृष्टकाये त्यक्तदेहे ये केचिद् उपसर्गा: उत्पद्यन्ते, तद्यथा—दिव्या: वा मानुषा: वा तिर्यग्योनिका: वा, अनुलोमा: वा प्रतिलोमा: वा—तत्र अनुलोमा: तावत् वन्देत वा नमस्येत् वा सत्कुर्याद् वा सम्मानयेद् वा कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपासीत, तत्र प्रतिलोमा अन्यतरेण दण्डेन वा, अस्थ्ना वा, योक्त्रेण वा, वेत्रेण वा, कशेन वा, काये आकुट्टयेत्—तान् सर्वान् उत्पन्नान् सम्यक् सहेत क्षमेत तितिक्षेत अध्यासीत। वज्रमध्यां चन्द्रप्रतिमां प्रतिपन्नस्य अनगारस्य बहुलपक्षस्य प्रतिपदि कल्पन्ते पञ्चदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, पञ्चदश पानस्य। द्वितीयायां तस्य कल्पन्ते चतुर्दश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, चतुर्दश पानस्य। तृतीयायां कल्पन्ते त्रयोदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, त्रयोदश पानस्य। एवम् एकोत्तरिकया हान्या यावत् पञ्चदश्याम् एका दत्ति: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, एका पानस्य। शुक्लपक्षस्य प्रतिपदि तस्य कल्पेते द्वे दत्ती भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, द्वे पानस्य। द्वितीयायां तिस्र: दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, तिस्र: पानस्य। एवम् एकोत्तरिकया वृद्ध्या यावत् चतुर्दश्यां पञ्चदश दत्तय: भोजनस्य प्रतिग्रहीतुम्, पञ्चदश पानस्य। पूर्णिमायाम् अभक्तार्थ: भवति। एवं खलु एषा वज्रमध्या चन्द्रप्रतिमा यथासूत्रं, यथाकल्पं, यथामार्गं यथातत्त्वं सम्यक् कायेन स्पृष्टा पालिता शोधिता तीरिता कीर्तिता आज्ञया अनुपालिता भवति।

5. वज्रमध्य चन्द्रप्रतिमा प्रतिपन्न अनगार को कृष्ण-पक्ष की प्रतिपदा में भोजन की पन्द्रह दत्तियां और पानक की पन्द्रह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

द्वितीया के दिन उसे भोजन की चौदह दत्तियां और पानक की चौदह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

तृतीया के दिन भोजन की तेरह दत्तियां और पानक की तेरह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

इस प्रकार एक दत्ती कम करते हुए यावत् अमावस्या में भोजन की एक दत्ती और पानक की एक दत्ती ग्रहण करना कल्पता है।

शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में उसे भोजन की दो दत्तियां और पानक की दो दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

द्वितीया के दिन भोजन की तीन दत्तियां और पानक की तीन दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है। इस प्रकार एक दत्ती को बढ़ाते हुए यावत् चतुर्दशी के दिन भोजन की पन्द्रह दत्तियां और पानक की पन्द्रह दत्तियां ग्रहण करना कल्पता है।

पूर्णिमा के दिन वह अभक्तार्थ होता है—उपवास करता है। इस प्रकार यह वज्रमध्य-चन्द्रप्रतिमा यथासूत्र, यथाकल्प, यथामार्ग, यथातत्त्व, सम्यक् प्रकार से काया से आचीर्ण, पालित, शोधित, तीरित, कीर्तित और आज्ञा के अनुसार अनुपालित होती है।

पंचववहार-पदं

6. पंचविहे ववहारे पण्णत्ते, तं जहा—आगमे सुए आणा धारणा जीए। जहा से तत्थ आगमे सिया, आगमेणं ववहारं पट्ठवेज्जा। नो से तत्थ आगमे सिया, जहा से तत्थ सुए सिया, सुएणं ववहारं पट्ठवेज्जा। नो से तत्थ सुए सिया, जहा से तत्थ आणा सिया, आणाए ववहारं पट्ठवेज्जा। नो से तत्थ आणा सिया, से तत्थ धारणा सिया, धारणाए ववहारं पट्ठवेज्जा। नो से तत्थ धारणा सिया, जहा से तत्थ जीए सिया, जीएणं ववहारं पट्ठवेज्जा। इच्चेतेहिं पंचहिं ववहारेहिं ववहारं पट्ठवेज्जा, तं जहा—आगमेणं सुएणं आणाए धारणाए जीएणं। जहा-जहा से आगमे सुए आणा धारणा जीए तहा-तहा ववहारे पट्ठवेज्जा। से किमाहु भंते? आगमबलिया समणा निग्गंथा। इच्चेयं पंचविहं ववहारं जया-जया जहिं-जहिं तया-तया तहिं-तहिं अणिस्सिओवस्सियं ववहारं ववहरेमाणे समणे निग्गंथे आणाए आराहए भवइ।।

पञ्चव्यवहार-पदम्

पञ्चविध: व्यवहार: प्रज्ञप्त: तद्यथा—आगम: श्रुतम्, आज्ञा, धारणा, जीतम्। यथा अथ तत्र आगम: स्यात्, आगमेन व्यवहारं प्रस्थापयेत्। नो अथ तत्र आगम: स्यात्, यथा अथ तत्र श्रुतं स्यात्, श्रुतेन व्यवहारं प्रस्थापयेत्। नो अथ तत्र श्रुतं स्यात्, यथा अथ तत्र आज्ञा स्यात्, आज्ञया व्यवहारं प्रस्थापयेत्। नो अथ तत्र आज्ञा स्यात्, यथा अथ तत्र धारणा स्यात्, धारणया व्यवहारं प्रस्थापयेत्। नो अथ तत्र धारणा स्यात्, यथा अथ तत्र जीतं स्यात्, जीतेन व्यवहारं प्रस्थापयेत्। इत्येतै: पञ्चभि: व्यवहारै: व्यवहारं प्रस्थापयेत्, तद्यथा—आगमेन श्रुतेन आज्ञया धारणया जीतेन। यथा-यथा अथ आगम: श्रुतम् आज्ञा धारणा जीतं तथा-तथा व्यवहारं प्रस्थापयेत्। तत् किमाहु: भदन्त? आगमबलिका: श्रमणा: निर्ग्रन्था:। इति एतत् पञ्चविधं व्यवहारं यदा-यदा यस्मिन्-यस्मिन् तदा-तदा तस्मिन्-तस्मिन् अनिश्रितोपाश्रितं व्यवहारं व्यवहरन् श्रमण: निर्ग्रन्थ: आज्ञाया: आराधक: भवति।

पंचव्यवहार-पद

6. व्यवहार पांच प्रकार का प्रज्ञप्त है, जैसे—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा, जीत।

जहां आगम हो, वहां आगम से व्यवहार की प्रस्थापना करे।

जहां आगम न हो, जहां यदि श्रुत हो, वहां श्रुत से व्यवहार की प्रस्थापना करे।

जहां श्रुत न हो, जहां यदि आज्ञा हो, वहां आज्ञा से व्यवहार की प्रस्थापना करे।

जहां आज्ञा न हो, जहां यदि धारणा हो, वहां धारणा से व्यवहार की प्रस्थापना करे।

जहां धारणा न हो, जहां यदि जीत हो, वहां जीत से व्यवहार की प्रस्थापना करे।

इन पांचों व्यवहारों से व्यवहार की प्रस्थापना करे, जैसे—आगम से, श्रुत से, आज्ञा से, धारणा से, जीत से।

जैसे-जैसे (जिस समय) आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत (में से जो प्रधान) हो, वैसे-वैसे व्यवहार की प्रस्थापना करे। भंते! ऐसा क्यों कहा? श्रमण निर्ग्रन्थ आगमबलिक होते हैं।

इन पांच प्रकार के व्यवहारों में जब-जब जिस-जिस विषय में जो-जो व्यवहार हो, तब-तब वहां-वहां अनिश्रितोपाश्रित (मध्यस्थ भाव से) व्यवहार को व्यवहृत करता हुआ श्रमण-निर्ग्रन्थ आज्ञा का आराधक होता है।४

सूत्र 6

4.

पांच व्यवहार—भगवान् महावीर तथा उत्तरवर्ती आचार्यों ने संघ-व्यवस्था की दृष्टि से एक आचार-संहिता का निर्माण किया। उसमें मुनि के कर्त्तव्य और अकर्त्तव्य या प्रवृत्ति और निवृत्ति के निर्देश हैं। उसकी आगमिक संज्ञा 'व्यवहार' है। जिनसे यह व्यवहार संचालित होता है, वे व्यक्ति भी, कार्य-कारण की अभेददृष्टि से 'व्यवहार' कहलाते हैं। व्यवहार के पांच प्रकार प्रज्ञप्त हैं—आगम, श्रुत, आज्ञा, धारणा और जीत।

प्रस्तुत सूत्र में व्यवहार संचालन में अधिकृत व्यक्तियों की ज्ञानात्मक क्षमता के आधार पर प्राथमिकता बतलाई गई है।

व्यवहार संचालन में पहला स्थान आगमपुरुष का है। उसकी अनुपस्थिति में व्यवहार का प्रवर्तन श्रुतपुरुष करता है। उसकी अनुपस्थिति में आज्ञापुरुष, उसकी अनुपस्थिति में धारणापुरुष और उसकी अनुपस्थिति में जीतपुरुष व्यवहार का संचालन करता है।

1. आगम व्यवहार—इसके दो प्रकार हैं—प्रत्यक्ष और परोक्ष।

प्रत्यक्ष के तीन प्रकार हैं—

1. अवधिप्रत्यक्ष, 2. मन:पर्यवप्रत्यक्ष, 3. केवलज्ञानप्रत्यक्ष।

परोक्ष के तीन प्रकार हैं—

1. चतुर्दशपूर्वधर, 2. दशपूर्वधर, 3. नौपूर्वधर।

शिष्य ने यहां यह प्रश्‍न उपस्थित किया कि परोक्षज्ञानी साक्षात्-रूप से, श्रुत से व्यवहार करते हैं तब वे आगम-व्यवहारी कैसे कहे जा सकते हैं? आचार्य ने कहा—'जैसे केवलज्ञानी अपने अप्रतिहत ज्ञानबल से पदार्थों को सर्वरूपेण जानता है, वैसे ही श्रुतज्ञानी भी श्रुतबल से जान लेता है।

जिस प्रकार प्रत्यक्षज्ञानी भी समान अपराध में न्यून या अधिक प्रायश्‍चित्त देता है, वैसे ही श्रुतज्ञानी भी आलोचक के राग-द्वेषात्मक अध्यवसायों को जानकर उनके अनुरूप न्यून या अधिक प्रायश्‍चित्त देता है।

शिष्य ने पुन: प्रश्‍न किया कि—प्रत्यक्षज्ञानी आलोचना करने वाले व्यक्ति के भावों को साक्षात् जान लेते हैं, किन्तु परोक्षज्ञानी ऐसा नहीं कर सकते, अत: न्यूनाधिक प्रायश्‍चित्त देने का उनका आधार क्या है? आचार्य ने कहा—'वत्स! नालिका से गिरने वाले पानी के द्वारा समय जाना जाता है। वहां का अधिकारी व्यक्ति को जानकर, दूसरों को उसकी अवगति देने के लिए, समय-समय पर शंख बजाता है। शंख के शब्द को सुनकर दूसरे लोग समय का ज्ञान कर लेते हैं। इसी प्रकार श्रुतज्ञानी भी आलोचना तथा शुद्धि करने वाले व्यक्ति की भावनाओं को सुनकर यथार्थ स्थिति का ज्ञान कर लेते हैं। फिर उसके अनुसार उसे प्रायश्‍चित्त देते हैं। यदि वे यह जान लेते हैं कि अमुक व्यक्ति ने सम्यग् रूप से आलोचना नहीं की है, तो वे उसे अन्यत्र जाकर शोधि करने की बात कहते हैं।

आगमव्यवहारी के लक्षण—

आचार्य के आठ प्रकार की संपदा होती है—आचार, श्रुत, शरीर, वचन, वाचना, मति, प्रयोगमति और संग्रह-परिज्ञा। इनके प्रत्येक के चार-चार प्रकार हैं। इस प्रकार इसके 32 प्रकार होते हैं।

चार विनयप्रतिपत्तियां हैं—आचारविनय, श्रुतविनय, विक्षेपण-विनय और दोषनिर्घातविनय।

1. आचारविनय—आचार-विषयक विनय सिखाना।

2. श्रुतविनय—सूत्र और अर्थ की वाचना देना।

3. विक्षेपणाविनय—जो धर्म से दूर हैं, उन्हें धर्म में स्थापित करना, जो स्थित हैं उन्हें प्रव्रजित करना, जो च्युत-धर्मा हैं, उन्हें पुन: धर्मनिष्ठ बनाना और उनके लिए हित-संपादन करना।

4. दोषनिर्घातविनय—क्रोध-विनयन, दोष-विनयन तथा कांक्षा-विनयन के लिए प्रयत्‍न करना।

जो इन 36 गुणों में कुशल, आचार आदि आलोचनार्ह आठ गुणों से युक्त, अठारह वर्णनीय स्थानों का ज्ञाता, दस प्रकार के प्रायश्‍चित्तों को जानने वाला, आलोचना के दस दोषों का विज्ञाता, व्रत षट्क और काय षट्क को जानने वाला तथा जो जातिसंपन्न आदि दस गुणों से युक्त है—वह आगमव्यवहारी होता है।

शिष्य ने पूछा—'भंते!' वर्तमान काल में इस भरतक्षेत्र में आगमव्यवहारी का विच्छेद हो चुका है। अत: यथार्थ-शुद्धिदायक न रहने के कारण तथा दोषों की यथार्थशुद्धि न होने के कारण वर्तमान में चारित्र की विशुद्धि नहीं है। न कोई आज मासिक या पाक्षिक प्रायश्‍चित्त ही देता है और न कोई उसे ग्रहण करता है, इसलिए वर्तमान में तीर्थ केवल ज्ञान-दर्शनमय है, चारित्रमय नहीं। केवली का व्यवच्छेद होने के बाद थोड़े समय में ही चौदह पूर्वधरों का भी व्यवच्छेद हो जाता है। अत: विशुद्धि कराने वालों के अभाव में चारित्र की विशुद्धि भी नहीं रहती। दूसरी बात है कि केवली, जिन आदि अपराध के अनुसार प्रायश्‍चित्त देते थे, न्यून या अधिक नहीं। उनके अभाव में छेदसूत्रकार मनचाहा प्रायश्‍चित्त देते हैं, कभी थोड़ा और कभी अधिक। अत: वर्तमान में प्रायश्‍चित्त देने वाले के व्यवच्छेद के साथ-साथ प्रायश्‍चित्त का भी लोप हो गया है।

आचार्य ने कहा—वत्स! तू यह नहीं जानता कि प्रायश्‍चित्तों का मूलविधान कहां हुआ है? वर्तमान में प्रायश्‍चित्त है या नहीं?

प्रत्याख्यान प्रवाद नामक नौवें पूर्व की तीसरी वस्तु में समस्त प्रायश्‍चित्तों का विधान है। उस आकर ग्रंथ से प्रायश्‍चित्तों का निर्यूहण कर निशीथ, बृहत्कल्प और व्यवहार—इन तीनों सूत्रों में उनका समावेश किया गया है। आज भी विविध प्रकार के प्रायश्‍चित्तों को वहन करने वाले हैं। वे अपने प्रायश्‍चित्तों को विशेष उपायों से वहन करते हैं, अत: उनका वहन करना हमें दृग्गोचर नहीं होता। आज भी तीर्थ चारित्र सहित हैं तथा उसके निर्यापक भी हैं।

2. श्रुतव्यवहार—जो बृहत्कल्प और व्यवहार को बहुत पढ़ चुका है और उनको सूत्र तथा अर्थ की दृष्टि से निपुणता से जानता है, वह श्रुतव्यवहारी कहलाता है। यहां श्रुत से भाष्यकार ने केवल इन दो सूत्रों का निर्देश किया है।

आचार्य भद्रबाहु ने कुल, गण, संघ आदि में कर्त्तव्य-अकर्त्तव्य का व्यवहार उपस्थित होने पर द्वादशांगी से कल्प और व्यवहार—इन दो सूत्रों का निर्यूहण किया था। जो इन दोनों सूत्रों का अवगाहन कर चुका है और इनके निर्देशानुसार प्रायश्‍चित्तों का विधान करता है वह श्रुतव्यवहारी कहलाता है।

3. आज्ञा-व्यवहार—कोई आचार्य भक्तप्रत्याख्यान अनशन में व्यापृत है, वे जीवनगत दोषों की शुद्धि के लिए अन्तिम आलोचना के आकांक्षी हैं। वे सोचते हैं—'आलोचना देने वाले आचार्य दूरस्थ हैं। मैं अशक्त हो गया हूं, अत: उनके पास जा नहीं सकता तथा वे आचार्य भी यहां आने में असमर्थ हैं, अत: मुझे आज्ञा-व्यवहार का प्रयोग करना चाहिए।' वे शिष्य को बुलाकर उन आचार्य के पास भेजते हैं और कहलाते हैं—'आर्य! मैं आपके पास शोधि करना चाहता हूं।'

शिष्य वहां जाता है और आचार्य को यथोक्त बात कहता है। आचार्य भी वहां जाने में अपनी असमर्थता को लक्षित कर अपने मेधावी शिष्य को वहां भेजने की बात सोचते हैं। तब वे अपने गण में जो शिष्य आज्ञा-परिणामकर, अवग्रहण और धारणा में क्षम तथा सूत्र और अर्थ में मूढ न होने वाला होता है, उसे वहां भेजते हुए कहते हैं—'वत्स! तुम वहां आलोचना-आकांक्षी आचार्य के पास जाओ और उनकी आलोचना को सुनकर यहां लौट आओ।

आचार्य द्वारा प्रेषित मुनि के पास आलोचनाकांक्षी आचार्य सरल हृदय से सारी आलोचना करते हैं। आगन्तुक मुनि आलोचक आचार्य की प्रतिसेवना और आलोचना की क्रमपरिपाटी का सम्यक् अवग्रहण और धारण कर लेता है। वे कितने आगमों के ज्ञाता हैं? उनकी प्रव्रज्यापर्याय, तपस्या से भावित है या अभावित? उनकी गृहस्थ तथा व्रतपर्याय कितनी है? शारीरिक बल की स्थिति क्या है? वह क्षेत्र कैसा है?—ये सारी बातें श्रमण उन आचार्य को पूछता है। उनके कथनानुसार तथा स्वयं के प्रत्यक्ष दर्शन से उनका अवधारण कर वह अपने प्रदेश में लौट आता है। वह अपने आचार्य के पास जाकर उसी क्रम से निवेदन करता है, जिस क्रम से उसने सभी तथ्यों का अवधारण किया था।

आचार्य अपने शिष्य के कथन को अवधानपूर्वक सुनते हैं और छेदसूत्रों (कल्प और व्यवहार) में निमग्‍न हो जाते हैं। वे पौर्वापर्य का अनुसंधान कर, सूत्रगत नियमों के तात्पर्य की सम्यग् अवगति करते हैं। उसी शिष्य को बुलाकर कहते हैं—'जाओ, उन आचार्य को यह प्रायश्‍चित्त निवेदित कर आओ।' वह शिष्य वहां जाता है और अपने आचार्य द्वारा कथित प्रायश्‍चित्त उन्हें सुना देता है। यह आज्ञा-व्यवहार है।

वृत्तिकार के अनुसार आज्ञा-व्यवहार का अर्थ इस प्रकार है—दो गीतार्थ आचार्य भिन्न-भिन्न देशों में हों, वे कारणवश मिलने में असमर्थ हों, ऐसी स्थिति में कहीं प्रायश्‍चित्त आदि के विषय में एक-दूसरे का परामर्श अपेक्षित हो, तो वे अपने शिष्यों को गूढ़पदों में प्रष्टव्य विषय को निगूहित कर उनके पास भेज देते हैं। वे गीतार्थ आचार्य भी उसी शिष्य के साथ गूढ़पदों में ही उत्तर प्रेषित कर देते हैं। यह आज्ञा-व्यवहार है।

4. धारणाव्यवहार—किसी गीतार्थ आचार्य ने किसी समय किसी शिष्य के अपराध की शुद्धि के लिए जो प्रायश्‍चित्त दिया हो, उसे याद रखकर, वैसी ही परिस्थिति में उसी प्रायश्‍चित्त-विधि का उपयोग करना धारणाव्यवहार कहलाता है। अथवा वैयावृत्त्य आदि विशेष प्रवृत्ति में संलग्‍न तथा अशेष छेदसूत्र को धारण करने में असमर्थ साधु को कुछ विशेष पद उद्धृत कर धारणा करवाने को धारणा-व्यवहार कहा जाता है। व्यवहार भाष्य के अनुसार जो छेदसूत्रों के सम्यक् अर्थावधारणा से व्यवहार होता है उसे धारणाव्यवहार कहा जाता है।

उद्धारणा, विधारणा, संधारणा और संप्रधारणा—ये धारणा के पर्यायवाची शब्द हैं।

1. उद्धारणा—छेदसूत्रों से उद्धृत अर्थपदों को निपुणता से जानना।

2. विधारणा—विशिष्ट अर्थपदों को स्मृति में धारण करना।

3. संधारणा—धारण किए हुए अर्थपदों को आत्मसात् करना।

4. संप्रधारणा—पूर्ण रूप से अर्थपदों को धारण कर प्रायश्‍चित्त का विधान करना।

जो मुनि प्रवचनयशस्वी, अनुग्रहविशारद, तपस्वी, सुश्रुत, बहुश्रुत, विनय और औचित्य से युक्त वाणी वाला होता है, वह यदि प्रमादवश मूलगुणों या उत्तरगुणों में स्खलना कर देता है, तब पूर्वोक्त तीन व्यवहारों के अभाव में भी, आचार्य छेदसूत्रों से अर्थपदों को धारण कर उसे यथायोग्य प्रायश्‍चित्त देते हैं। वे द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव से छेदसूत्र के अर्थ का सम्यग् पर्यालोचन कर, प्राग्तन, धीर, दान्त और प्रलीन मुनियों द्वारा कथित तथ्यों के आधार पर प्रायश्‍चित्त का विधान करते हैं। यह धारणाव्यवहार कहलाता है।

यह भी माना जाता है कि किसी को आलोचनाशुद्धि करते हुए देखा। उसने यह अवधारण कर लिया कि इस प्रकार के अपराध के लिए यह शोधि होती है। परिस्थिति उत्पन्न होने पर वह उसी प्रकार का प्रायश्‍चित्त देता है तो वह धारणाव्यवहार कहलाता है।

कोई शिष्य आचार्य की वैयावृत्त्य में संलग्‍न है या गण में प्रधान शिष्य है या यात्रा के अवसर पर आचार्य के साथ रहता है, वह छेदसूत्रों के परिपूर्ण अर्थ को धारण करने में असमर्थ होता है। तब आचार्य उस पर अनुग्रह कर छेदसूत्रों के कई अर्थ-पद उसे धारण करवाते हैं। वह छेदसूत्रों का अंशत: धारक होता है। वह भी धारणाव्यवहार का संचालन कर सकता है।

5. जीतव्यवहार—किसी समय किसी अपराध के लिए आचार्यों ने एक प्रकार का प्रायश्‍चित्त-विधान किया। दूसरे समय में देश, काल, धृति, संहनन, बल आदि देखकर उसी अपराध के लिए जो दूसरे प्रकार का प्रायश्‍चित्त-विधान किया जाता है, उसे जीतव्यवहार कहते हैं। व्यवहार भाष्य के अनुसार अमुक व्यक्ति के अमुक प्रायश्‍चित्तार्ह कार्य होने पर अमुक आचार्य ने अमुक व्यवहार का प्रयोग किया—यह वृत्त है तथा अमुक व्यक्ति के वैसा ही कार्य समुपस्थित होने पर अमुक आचार्य ने वही व्यवहार किया—यह अनुवृत्त है। इस वृत्तानुवृत्त जीत व्यवहार का अनुमज्जन-आश्रय लेता हुआ जो यथोक्त व्यवहार विधि का प्रयोग करता है, इसी को धीर पुरुषों ने जीतव्यवहार कहा है।

किसी आचार्य के गच्छ में किसी कारणवश कोई सूत्रातिरिक्त प्रायश्‍चित्त प्रवर्तित हुआ और वह बहुतों द्वारा अनेक बार अनुवर्तित हुआ, उस प्रायश्‍चित्त-विधि को 'जीत' कहा जाता है।

शिष्य ने यह प्रश्‍न उपस्थित किया कि चौदहपूर्वी के उच्छेद के साथ-साथ आगम, श्रुत, आज्ञा और धारणा—ये चारों व्यवहार भी व्यवच्छिन्न हो जाते हैं। क्या यह सही है?

आचार्य ने कहा—'नहीं, यह सही नहीं है। केवली, मन:पर्यवज्ञानी, अवधिज्ञानी, चौदहपूर्वी, दशपूर्वी और नौपूर्वी—ये सब आगमव्यवहारी होते हैं, कल्प और व्यवहार सूत्रधर श्रुतव्यवहारी होते हैं; जो छेदसूत्र के अर्थधर होते हैं, वे आज्ञा और धारणा से व्यवहार करते हैं। आज भी छेदसूत्रों के सूत्र और अर्थ को धारण करने वाले हैं, अत: व्यवहारचतुष्क का व्यवच्छेद चौदहपूर्वी के साथ मानना युक्तिसंगत नहीं है।

जीतव्यवहार दो प्रकार का होता है—सावद्य जीतव्यवहार और निरवद्य जीतव्यवहार। वस्तुत: निरवद्य जीत व्यवहार से ही व्याकरण हो सकता है, सावद्य से नहीं।1 परन्तु कहीं-कहीं सावद्य जीत व्यवहार का आश्रय भी लिया जाता है। जैसे—

कोई मुनि ऐसा अपराध कर डालता है कि जिससे समूचे श्रमण-संघ की अवहेलना होती है और लोगों में तिरस्कार उत्पन्न हो जाता है। ऐसी स्थिति में शासन और लोगों में उस अपराध की विशुद्धि की अवगति कराने के लिए अपराधी मुनि को गधे पर चढ़ाकर सारे नगर में घुमाते हैं, पेट के बल रेंगते हुए नगर में जाने को कहते हैं, शरीर पर राख लगाकर लोगों के बीच जाने को प्रेरित करते हैं, कारागृह में प्रविष्ट करते हैं—ये सब सावद्य जीतव्यवहार के उदाहरण हैं।

दस प्रकार के प्रायश्‍चित्तों का व्यवहरण करना निरवद्य जीतव्यवहार है। अपवाद रूप में सावद्य जीतव्यवहार का भी आलम्बन लिया जाता है। जो श्रमण बार-बार दोष करता है, बहुदोषी है, सर्वथा निर्दय है तथा प्रवचन-निरपेक्ष है, ऐसे व्यक्ति के लिए सावद्य जीतव्यवहार उचित होता है।

जो श्रमण वैराग्यवान्, प्रियधर्मा, अप्रमत्त और पापभीरु है, उसके कहीं स्खलित हो जाने पर निरवद्य जीतव्यवहार उचित होता है।

जो जीतव्यवहार पार्श्‍वस्थ, प्रमत्तसंयत मुनियों द्वारा आचीर्ण है, भले फिर वह अनेक व्यक्तियों द्वारा आचीर्ण क्यों न हो, वह शुद्धि करने वाला नहीं होता।

जो जीतव्यवहार संवेगपरायण दान्त मुनि द्वारा आचीर्ण है, भले फिर वह एक ही मुनि द्वारा आचीर्ण क्यों न हो, वह शुद्धि करने वाला होता है।

व्यवहार साधु-संघ की व्यवस्था का आधार-बिन्दु रहा है। इसके माध्यम से संघ को निरन्तर जागरूक और विशुद्ध रखने का प्रयत्‍न किया जाता है, इसलिए चारित्र की आराधना में इसका महत्त्वपूर्ण स्थान है। धीर और श्रुतधरों द्वारा दर्शित और प्रशंसित यथोपदिष्ट यह पांच प्रकार के व्यवहार का सार है।

4. श्रमण-निर्ग्रन्थ आगमबलिक होते हैं (आगमबलिया समणा निग्गंथा)

श्रमण निर्ग्रन्थों के प्रवृत्ति और निवृत्ति का मूल आधार आगम होता है। जहां आगम व्यवहार नहीं होता वहां वे श्रुत, आज्ञा आदि के आधार पर व्यवहार का प्रवर्तन करते हैं। उनकी मुख्य शक्ति आगम ही होती है। इसलिए केवली आदि श्रमण निर्ग्रन्थों को आगम-बलिक कहा गया है।

अट्ठ-माण-पदं

7. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—अट्ठकरे नाममेगे नो माणकरे, माणकरे नाममेगे नो अट्ठकरे, एगे अट्ठकरे वि माणकरे वि, एगे नो अट्ठकरे नो माणकरे।।

अर्थ-मान-पदम्

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—अर्थकर: नामैक: नो मानकर:, मानकर: नामैक: नो अर्थकर:, एक: अर्थकर: अपि मानकर: अपि, एक: नो अर्थकर: नो मानकर:।

अर्थ-मान-पद

7. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष अर्थकर (कार्यकर्ता) होते हैं, अभिमानी नहीं होते। 2. कोई पुरुष अभिमानी होते हैं, अर्थकर नहीं होते। 3. कोई पुरुष अर्थकर भी होते हैं, अभिमानी भी होते हैं। 4. कोई पुरुष न अर्थ कर होते हैं, न अभिमानी होते हैं।

8. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—गणट्ठकरे नाममेगे नो माणकरे, माणकरे नाममेगे नो गणट्ठकरे, एगे गणट्ठकरे वि माणकरे वि, एगे नो गणट्ठकरे नो माणकरे।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—गणार्थकर: नामैक: नो मानकर:, मानकर: नामैक: नो गणार्थकर:, एक: गणार्थकर: अपि मानकर: अपि, एक: नो गणार्थकर: नो मानकर:।

8. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष गण के लिए कार्य करते हैं, अभिमानी नहीं होते। 2. कोई पुरुष अभिमानी होते हैं, गण के लिए कार्य नहीं करते। 3. कोई पुरुष गण के लिए कार्य भी करते हैं, अभिमानी भी होते हैं। 4. कोई पुरुष न गण के लिए कार्य करते हैं, न अभिमानी होते हैं।

9. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—गणसंगहकरे नाममेगे नो माणकरे, माणकरे नाममेगे नो गणसंगहकरे, एगे गणसंगहकरे वि माणकरे वि, एगे नो गणसंगहकरे नो माणकरे।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—गणसंग्रहकर: नामैक: नो मानकर:, मानकर: नामैक: नो गणसंग्रहकर:, एक: गणसंग्रहकर: अपि मानकर: अपि, एक: नो गणसंग्रहकर: नो मानकर:।

9. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष गण के लिए संग्रह करते हैं, अभिमानी नहीं होते। 2. कोई पुरुष अभिमानी होते हैं, गण के लिए संग्रह नहीं करते। 3. कोई पुरुष गण के लिए संग्रह भी करते हैं, अभिमानी भी होते हैं। 4. कोई पुरुष न गण के लिए संग्रह करते हैं, न अभिमानी होते हैं।

10. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—गणसोभकरे नाममेगे नो माणकरे, माणकरे नाममेगे नो गणसोभकरे, एगे गणसोभकरे वि माणकरे वि, एगे नो गणसोभकरे नो माणकरे।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—गणशोभाकर: नामैक: नो मानकर:, मानकर: नामैक: नो गणशोभाकर:, एक: गणशोभाकर: अपि मानकर: अपि, एक: नो गणशोभाकर: नो मानकर:।

10. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे—

1. कोई पुरुष गण की शोभा बढ़ाने वाले होते हैं, अभिमानी नहीं होते।

2. कोई पुरुष अभिमानी होते हैं, गण की शोभा बढ़ाने वाले नहीं होते।

3. कोई पुरुष गण की शोभा बढ़ाने वाले भी होते हैं, अभिमानी भी होते हैं।

4. कोई पुरुष न गण की शोभा बढ़ाने वाले होते हैं, न अभिमानी होते हैं।

11. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—गणसोहिकरे नाममेगे नो माणकरे, माणकरे नाममेगे नो गणसोहिकरे, एगे गणसोहिकरे वि माणकरे वि, एगे नो गणसोहिकरे नो माणकरे।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—गणशोधिकर: नामैक: नो मानकर:, मानकर: नामैक: नो गणशोधिकर:, एक: गणशोधिकर: अपि मानकर: अपि, एक: नो गणशोधिकर: नो मानकर:।

11. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष गण की शुद्धि करने वाले होते हैं, अभिमानी नहीं होते। 2. कोई पुरुष अभिमानी होते हैं, गण की शुद्धि करने वाले नहीं होते। 3. कोई पुरुष गण की शुद्धि करने वाले भी होते हैं, अभिमानी भी होते हैं। 4. कोई पुरुष न गण की शुद्धि करने वाले होते हैं, न अभिमानी होते हैं।५

सूत्र 7-11

5.

प्रस्तुत आलापक में पांच चतुर्भंगियां प्रज्ञप्त हैं। कोई व्यक्ति अर्थकरत्व, संग्रहकरत्व, शोभाकरत्व एवं शोधिकरत्व आदि गुणों से सम्पन्न होता है फिर भी मानकर नहीं होता—निरभिमानी होता है। कोई व्यक्ति गुणसम्पन्नता के साथ मान सम्पन्न होता है। कोई व्यक्ति उपर्युक्त गुणों से रहित होने पर भी मानकर और कोई दोनों से रहित होता है। सभी चतुर्भंगियों में प्रथम भंग प्रशस्यतम और तृतीय भंग प्रशस्य है।

1. (अट्ठकरे)—अर्थकर—आचार्य के प्रयोजन को सिद्ध करने वाला अर्थात् आचार्य का दसविध वैयावृत्त्य करने वाला। अभ्युत्थान, आसनदान और कृतिकर्म आदि विनय करने वाला।

2. (गणट्ठकरे)—गणार्थकर—गण के (साधु-समुदाय) प्रयोजन को सिद्ध करने वाला। आहार, उपधि और शय्या आदि से गण का उपग्रह करने वाला।

3. (गणसंगहकरे)—गणसंग्रहकर—गण के लिए संग्रह करने वाला।

संग्रह के दो प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. द्रव्य संग्रह—आहार, उपधि आदि।

2. भाव संग्रह—वाचना आदि के द्वारा ज्ञान, दर्शन और चारित्र का संग्रह करना।

4. (गणसोभकरे) गणशोभाकर—गण की शोभा करने वाला। जैसे वादी, धर्मकथी, नैमित्तिक और विद्यातिशायी।

5. (गणसोहिकरे) गणशोधिकर—गण की शुद्धि करने वाला। गण के सदस्यों के शंका आदि दोषों का निवारण करने वाला। यथोचित प्रायश्‍चित्त देकर गण की शुद्धि करने वाला।

धम्म-पदं

12. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—रूवं नाममेगे जहइ नो धम्मं, धम्मं नाममेगे जहइ नो रूवं, एगे रूवं पि जहइ धम्मं पि जहइ, एगे नो रूवं जहइ नो धम्मं जहइ।।

धम्म-पदम्

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—रूपं नामैक: जहाति नो धर्मम्, धर्मं नामैक: जहाति नो रूपम्, एक: रूपम् अपि जहाति धर्मम् अपि जहाति, एक: नो रूपं जहाति नो धर्मं जहाति।

धर्म-पद

12. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष वेश का त्याग कर देता है, धर्म का त्याग नहीं करता। 2. कोई पुरुष धर्म का त्याग कर देता है, वेश का त्याग नहीं करता। 3. कोई पुरुष वेश का भी त्याग कर देता है, धर्म का भी त्याग कर देता है। 4. कोई पुरुष न वेश का त्याग करता है, न धर्म का त्याग करता है।

13. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—धम्मं नाममेगे जहइ नो गणसंठितिं, गणसंठितिं नाममेगे जहइ नो धम्मं, एगे गणसंठितिं पि जहइ धम्मं पि जहइ, एगे नो गणसंठितिं जहइ नो धम्मं जहइ।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—धर्मं नामैक: जहाति नो गणसंस्थितिं, गणसंस्थितिं नामैक: जहाति नो धर्मम्, एक: गणसंस्थितिम् अपि जहाति, धर्मम् अपि जहाति, एक: नो गणसंस्थितिं जहाति नो धर्मं जहाति।

13. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष धर्म का त्याग कर देता है, गण-संस्थिति (गण की मर्यादा) का त्याग नहीं करता। 2. कोई पुरुष गण-संस्थिति का त्याग कर देता है, धर्म का त्याग नहीं करता। 3. कोई पुरुष गण-संस्थिति का भी त्याग कर देता है, धर्म का भी त्याग कर देता है। 4. कोई पुरुष न गण संस्थिति का त्याग करता है, न धर्म का त्याग करता है।६

सूत्र 13

6. गणसंस्थिति (गणसंठितिं)

प्रस्तुत सूत्र में गण संस्थिति का अर्थ है—गण की मर्यादा। धर्म का अर्थ है—तीर्थंकर का उपदेश। भाष्यकार ने इसे एक उदाहरण के द्वारा समझाया है। अयोग्य शिष्य को महाकल्पश्रुत की वाचना नहीं देनी चाहिए।

इस संबंध में कुछ आचार्य इस प्रकार मर्यादा करते हैं कि सातिशय अध्ययन—महाकल्पश्रुत आदि अध्ययन अन्य गण के शिष्य को नहीं देना चाहिए। इस मर्यादा के अनुसार—जो भिक्षु अन्य गण के योग्य शिष्य को महाकल्पश्रुत का अध्ययन कराता है वह प्रथम भंगवर्ती है।

जो भिक्षु किसी को भी महाकल्पश्रुत का अध्ययन नहीं कराता है, वह द्वितीय भंगवर्ती है।

जो भिक्षु अयोग्य शिष्य को महाकल्पश्रुत का अध्ययन कराता है, वह तृतीय भंगवर्ती है।

जो भिक्षु प्रतीच्छक को मेधावी जानकर, दिगबंध कर (आचार्यत्व आदि का प्रतिनिधित्व कर) महाकल्पश्रुत का अध्ययन कराता है, वह चतुर्थ भंगवर्ती है। इस प्रकार धर्म व गणसंस्थिति दोनों का निर्वहन करने से चतुर्थ भंग सर्वश्रेष्ठ है।

14. चत्तारि पुरिसजाया पण्णत्ता, तं जहा—पियधम्मे नाममेगे नो दढधम्मे, दढधम्मे नाममेगे नो पियधम्मे, एगे पियधम्मे वि दढधम्मे वि, एगे नो पियधम्मे नो दढधम्मे।।

चत्वारि पुरुषजातानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—प्रियधर्मा नामैक: नो दृढ़धर्मा, दृढ़धर्मा नामैक: नो प्रियधर्मा, एक: प्रियधर्मा अपि दृढ़धर्मा अपि, एक: नो प्रियधर्मा, नो दृढ़धर्मा।

14. पुरुष के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई पुरुष प्रियधर्मा होता है, दृढ़धर्मा७ नहीं होता। 2. कोई पुरुष दृढ़धर्मा होता है, प्रियधर्मा नहीं होता। 3. कोई पुरुष प्रियधर्मा भी होता है, दृढ़धर्मा भी होता है। 4. कोई पुरुष न प्रियधर्मा होता है, न दृढ़धर्मा होता है।८

सूत्र 14

7. प्रियधर्मा दृढ़धर्मा (पियधम्मे.....दृढधम्मे)

प्रस्तुत सूत्र में चतुर्भंगी के माध्यम से धर्म के प्रति प्रीति व दृढ़ता का कथन किया गया है। धर्म की प्रियता और दृढ़ता—ये दोनों क्रमिक विकास की भूमिकाएं हैं।

(3) प्रियधर्मा—धर्म के प्रति प्रीति रखने वाला।

दृढ़धर्मा—शक्ति व धृति की प्रबलता से स्वीकृत प्रतिज्ञा का अंत तक निर्वाह करने वाला।

(1) प्रथम भंगवर्ती दसविध वैयावृत्त्य में से किसी एक में शीघ्र उद्यम करता है। किंतु धृति व वीर्य की कमी के कारण अंत तक उसका निर्वाह नहीं कर सकता।

(2) द्वितीय भंगवर्ती जो प्रतिज्ञा करता है, उसे पार पहुंचाता है कठिनाई आने पर भी स्वीकृत प्रतिज्ञा से विचलित नहीं होता, किंतु धर्म के प्रति अनुरक्त नहीं होता। अत: इसे सूत्रकार ने दृढ़धर्मी कहा है।

(3) तृतीय भंगवर्ती धर्म के प्रति अनुरक्त होता है और स्वीकृत प्रतिज्ञा को पार पहुंचाता है। अत: सूत्रकार ने इसे दृढ़धर्मी व प्रियधर्मी कहा है।

(4) चतुर्थ भंगवर्ती उभयत: अकल्याणकारी होता है।

वह न प्रियधर्मा होता है न दृढ़धर्मा।

तृतीय भंगवर्ती धर्म के प्रति प्रीति व दृढ़ता के कारण सर्वश्रेष्ठ है।

सूत्र 12-14

8.

प्रस्तुत आलापक के प्रत्येक सूत्र में चतुर्भंगी के माध्यम से धर्म की दृढ़ता का कथन किया गया है—

सूत्र 12 में मुनिवेश व धर्म। प्रस्तुत सूत्र में रूप का अर्थ है स्वलिंग—मुनिवेश—रजोहरण आदि। धर्म का अर्थ है—ज्ञान, दर्शन और चारित्र।

सूत्र 13 में धर्म व गण की व्यवस्था। (मर्यादा)

सूत्र 14 में धर्म के प्रति प्रीति व दृढ़ता।

सूत्र 12,13 में चतुर्थ भंग श्रेष्ठ है। सूत्र 14 में तृतीय भंग श्रेष्ठ है।

आयरिय-पदं

15. चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा—पव्वावणायरिए नाममेगे नो उवट्ठावणायरिए, उवट्ठावणायरिए नाममेगे नो पव्वावणायरिए, एगे पव्वावणायरिए वि उवट्ठावणायरिए वि, एगे नो पव्वावणायरिए नो उवट्ठावणायरिए— धम्मायरिए।।

आचार्य-पदम्

चत्वार: आचार्या: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—प्रव्राजनाचार्य: नामैक: नो उपस्थापनाचार्य:, उपस्थापनाचार्य: नामैक: नो प्रव्राजनाचार्य:, एक: प्रव्राजनाचार्य: अपि, उपस्थापनाचार्य: अपि, एक: नो प्रव्राजनाचार्य:, नो उपस्थापनाचार्य:— धर्माचार्य:।

आचार्य-पद

15. चार आचार्य प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई प्रव्राजनाचार्य होता है, उपस्थापनाचार्य (महाव्रतों का आरोपण) नहीं होता। 2. कोई उपस्थापनाचार्य होता है, प्रव्राजनाचार्य नहीं होता। 3. कोई प्रव्राजनाचार्य भी होता है, उपस्थापनाचार्य भी होता है। 4. कोई न प्रव्राजनाचार्य होता है, न उपस्थापनाचार्य होता है— धर्माचार्य होता है।

16. चत्तारि आयरिया पण्णत्ता, तं जहा—उद्देसणायरिए नाममेगे नो वायणायरिए, वायणायरिए नाममेगे नो उद्देसणायरिए, एगे उद्देसणायरिए वि वायणायरिए वि, एगे नो उद्देसणायरिए नो वायणायरिए— धम्मायरिए।।

चत्वार: आचार्या: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—उद्देशनाचार्य: नामैक: नो वाचनाचार्य:, वाचनाचार्य: नामैक: नो उद्देशनाचार्य:, एक: उद्देशनाचार्य: अपि वाचनाचार्य: अपि, एक: नो उद्देशनाचार्य:, नो वाचनाचार्य:— धर्माचार्य:।

16. चार आचार्य प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई उद्देशनाचार्य (पढ़ने का आदेश देने वाला) होता है, वाचनाचार्य (पढ़ाने वाला) नहीं होता। 2. कोई वाचनाचार्य होता है, उद्देशनाचार्य नहीं होता। 3. कोई उद्देशनाचार्य भी होता है, वाचनाचार्य भी होता है। 4. कोई न उद्देशनाचार्य होता है, न वाचनाचार्य होता है— धर्माचार्य होता है।९

सूत्र 15,16

9.

सूत्रद्वयी में आचार्य के चार प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. प्रव्राजनाचार्य

2. उपस्थापनाचार्य

3. उद्देशनाचार्य

4. वाचनाचार्य

1. प्रव्राजनाचार्य—प्रव्रजित करने वाला।

2. उपस्थापनाचार्य—महाव्रतों का आरोपण करने वाला।

3. उद्देशनाचार्य—श्रुत को पढ़ने की आज्ञा या आदेश देने वाला।

4. वाचनाचार्य—श्रुत और अर्थ का कथन करने वाला।

अंत में धर्माचार्य का भी उल्लेख है। धर्माचार्य से तात्पर्य है—प्रथम बार धर्म का उपदेश देने वाला। वह गृहस्थ अथवा श्रमण कोई भी हो सकता है।

स्थानांग वृत्ति में धर्माचार्य को प्रतिबोधक कहा है।

अंतेवासि-पदं

17. चत्तारि अंतेवासी पण्णत्ता, तं जहा—पव्वावणंतेवासी नाममेगे नो उवट्ठावणंतेवासी, उवट्ठा-वणंतेवासी नाममेगे नो पव्वा-वणंतेवासी, एगे पव्वावणंतेवासी वि उवट्ठा-वणंतेवासी वि, एगे नो पव्वा-वणंतेवासी नो उवट्ठाव-णंतेवासी— धम्मंतेवासी।।

अन्तेवासी-पदम्

चत्वार: अन्तेवासिन: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—प्रव्राजनान्तेवासी नामैक: नो उपस्थापनान्तेवासी, उपस्थापना-न्तेवासी नामैक: नो प्रव्राजनान्तेवासी, एक: प्रव्राजनान्तेवासी अपि उपस्थापनान्तेवासी अपि, एक: नो प्रव्राजनान्तेवासी नो उपस्थापनान्तेवासी— धर्मान्तेवासी।

अन्तेवासी-पद

17. चार अन्तेवासी प्रज्ञप्त हैं, जैसे—1. कोई प्रव्राजनान्तेवासी होता है, उपस्थापनान्तेवासी नहीं होता। 2. कोई उपस्थापनान्तेवासी होता है, प्रव्राजनान्तेवासी नहीं होता। 3. कोई प्रव्राजनान्तेवासी भी होता है, उपस्थापनान्तेवासी भी होता हैं। 4. कोई न प्रव्राजनान्तेवासी होता है, न उपस्थापनान्तेवासी होता है— धर्मान्तेवासी होता है।

18. चत्तारि अंतेवासी पण्णत्ता, तं जहा—उद्देसणंतेवासी नाममेगे नो वायणंतेवासी, वायणंतेवासी नाममेगे नो उद्देसणंतेवासी, एगे उद्देसणंतेवासी वि वायणंतेवासी वि, एगे नो उद्देसणंतेवासी नो वायणंतेवासी— धम्मंतेवासी।।

चत्वार: अन्तेवासिन: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—उद्देशनान्तेवासी नामैक: नो वाचनान्तेवासी, वाचनान्तेवासी नामैक: नो उद्देशनान्तेवासी, एक: उद्देशनान्तेवासी अपि वाचनान्तेवासी अपि, एक: नो उद्देशनान्तेवासी नो वाचनान्तेवासी— धर्मान्तेवासी।

18. चार अन्तेवासी प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. कोई उद्देशनान्तेवासी होता है, वाचनान्तेवासी नहीं होता। 2. कोई वाचनान्तेवासी होता है, उद्देशनान्तेवासी नहीं होता। 3. कोई उद्देशनान्तेवासी भी होता है, वाचनान्तेवासी भी होता है। 4. कोई न उद्देशनान्तेवासी होता है, न वाचनान्तेवासी होता है— धर्मान्तेवासी होता है।१०

सूत्र 17,18

10.

आचार्य के 'अंत' अर्थात् निकट रहने वाले को अंतेवासी कहा जाता है। अंत शब्द के अंतिक, अध्यास, आसन्न और समीप एकार्थक है।3 प्रस्तुत सूत्रद्वय में प्रव्राजनान्तेवासी, उपस्थापनान्तेवासी, उद्देशनान्तेवासी, वाचनान्तेवासी इन चार शब्दों का उल्लेख है।

जो केवल प्रव्रज्या ग्रहण की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है, वह प्रव्राजनान्तेवासी होता है।

जो केवल उपस्थापना की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है, वह उपस्थापनान्तेवासी होता है।

जो केवल उद्देशना की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है, वह उद्देशनान्तेवासी होता है। उद्देशना से तात्पर्य है—पढ़ने का आदेश देने वाले। जो केवल वाचना की दृष्टि से आचार्य के पास रहता है, वह वाचनान्तेवासी होता है।

थेरभूमि-पदं

19. तओ थेरभूमीओ पण्णत्ताओ तं जहा—जातिथेरे सुयथेरे परियायथेरे। सट्ठिवासजाए समणे निग्गंथे जातिथेरे, ठाणसमवायधरे समणे निग्गंथे सुयथेरे, वीसवासपरियाए समणे निग्गंथे परियायथेरे।।

स्थविरभूमि-पदम्

तिस्र: स्थविरभूमय: प्रज्ञप्ता: तद्यथा—जातिस्थविर:, श्रुतस्थविर:, पर्यायस्थविर:। षष्टिवर्षजात: श्रमण: निर्ग्रन्थ: जातिस्थविर:, स्थान-समवायधर: श्रमण: निर्ग्रन्थ: श्रुतस्थविर:, विंशतिवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: पर्यायस्थविर:।

स्थविरभूमि-पद

19. तीन स्थविर भूमियां प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. जातिस्थविर। 2. श्रुतस्थविर। 3. पर्यायस्थविर।११ साठ वर्षों का हो चुका श्रमण-निर्ग्रन्थ जातिस्थविर होता है। स्थान और समवाय का धारक श्रमण-निर्ग्रन्थ श्रुतस्थविर होता है। बीस वर्ष की संयमपर्याय वाला श्रमण-निर्ग्रन्थ पर्यायस्थविर होता है।

सूत्र 19

11. जाति स्थविर, श्रुत स्थविर, पर्याय स्थविर (जातिथेरे, सुयथेरे, पर्यायथेरे)

वय, श्रुत और पर्याय से निर्ग्रन्थ को स्थविर (ज्येष्ठ) कहा जाता है। उसके तीन प्रकार प्रज्ञप्त हैं—

1. जातिस्थविर—साठ वर्ष की अवस्था वाला।

2. श्रुतस्थविर—ठाणं और समवाओ को धारण करने वाला।

3. पर्यायस्थविर—बीस वर्ष की संयम पर्याय वाला।

इनके प्रति कर्त्तव्य का निर्देश करते हुए भाष्यकार ने कहा है—जातिस्थविर—जातिस्थविर पर अनुकंपा करनी चाहिए।

1. इनके लिए आहार-पानक आदि की यथायोग्य व्यवस्था करनी चाहिए।

2. उपधि, शय्या तथा मृदु संस्तारक की व्यवस्था करनी चाहिए।

3. यात्रा पथ में इनके उपकरणों का वहन करना चाहिए।

श्रुतस्थविर—श्रुतस्थविर की पूजा करनी चाहिए।

1. कृतिकर्म, आसनदान, अभ्युत्थान आदि विनय का वर्तन करना चाहिए।

2. छंदानुवर्तिता—अभिप्राय का अनुसरण करना चाहिए।c

3. आहार की समुचित व्यवस्था करना और समय-समय पर गुणोत्कीर्तन करना चाहिए।

4. इनके सम्मुख ऊंचे आसन पर नहीं बैठना चाहिए।

पर्यायस्थविर—पर्यायस्थविर को वंदना करनी चाहिए।

1. गुरु, वाचनाचार्य, प्रव्राजनाचार्य न होने पर भी दीक्षा पर्याय में ज्येष्ठ होने के कारण उनके प्रति उत्थान, वंदनक आदि विनय का व्यवहार करना चाहिए।

2. उनके हाथ में दण्ड आदि हो तो ग्रहण करना चाहिए।

सेहभूमि—पदं

20. तओ सेहभूमीओ पण्णत्तओ, तं जहा—जहण्णा मज्झिमा उक्कोसा। सत्तराइंदिया जहण्णा, चाउम्मासिया मज्झिमा, छम्मासिया उक्कोसा।।

शैक्षभूमि-पदम्

तिस्र: शैक्षभूमय: प्रज्ञप्ता:, तद्यथा—जघन्या, मध्यमा, उत्कर्षा। सप्तरात्रिंदिवा जघन्या, चातुर्मासिकी मध्यमा, षाण्मासिकी उत्कर्षा।

शैक्षभूमि-पद

20. तीन शैक्ष भूमियां१२ प्रज्ञप्त हैं, जैसे— 1. जघन्य 2. मध्यम 3. उत्कृष्ट। सात दिन-रात की जघन्य। चार महीनों की मध्यम। छह महीनों की उत्कृष्ट।

सूत्र 20

12. शैक्षभूमि (सेहभूमीओ)

शैक्ष का अर्थ है—अभिनव दीक्षित। तत्त्वार्थवार्तिक के अनुसार जो मुनि श्रुतज्ञान की शिक्षा में तत्पर और सतत व्रत भावना में निपुण होता है वह शैक्ष कहलाता है। ठाणं सूत्र में शैक्ष का अर्थ सामायिकचारित्र वाला मुनि, नव दीक्षित मुनि फलित होता है।

शैक्ष भूमि का अर्थ है—सामायिकचारित्र का अवस्था काल। दीक्षा के समय सामायिक चारित्र स्वीकार किया जाता है। उसमें सर्व सावद्य प्रवृत्ति का प्रत्याख्यान होता है। उसके पश्‍चात् छेदोपस्थापनीय-चारित्र अंगीकार किया जाता है। उसमें पांच महाव्रत और रात्रिभोजन विरमण व्रत को विभागश: स्वीकार किया जाता है। सामायिकचारित्र की तीन भूमियां (कालमर्यादाएं) प्रस्तुत सूत्र में निर्दिष्ट हैं।

व्यवहारभाष्य में शैक्षभूमियों की प्राचीन परम्परा का उल्लेख मिलता है। उसके अनुसार कोई मुनि प्रव्रज्या—संयमपर्याय से गृहवास में जाकर पुन: प्रव्रजित होता है, वह पूर्व विस्मृत सामाचारी आदि की एक सप्ताह में पुन: स्मृति या अभ्यास कर लेता है इसलिए उसे सातवें दिन में उपस्थापित कर देना चाहिए। यह शैक्ष की जघन्य भूमि है।

कोई व्यक्ति प्रथम बार प्रव्रजित होता है, उसकी बुद्धि मंद हो और श्रद्धा भक्ति भी मंद है। उसे सामाचारी व इन्द्रिय जय का अभ्यास छह मास तक करना चाहिए। यह शैक्ष की उत्कृष्ट भूमिका है।

मध्यमस्तरीय बुद्धि और श्रद्धा वाले को सामाचारी व इन्द्रिय विजय का अभ्यास चार मास तक करना चाहिए। यदि कोई भावनाशील श्रद्धासम्पन्न और मेधावी व्यक्ति प्रव्रजित हो तो भी उसे सामाचारी व इन्द्रिय विजय का अभ्यास चार मास तक कराना चाहिए। यह शैक्ष की मध्यम भूमिका है।

शब्द विमर्श

भूमीओ— भूमि। प्रस्तुत संदर्भ में भूमि का अर्थ स्थान किया गया है। भाष्य व वृत्ति में भूमि, स्थान व अवस्थारूपकाल इन तीनों को एकार्थक माना है।

सेहभूमीओ पण्णत्तओ—ठाणं सूत्र में पण्णत्ताओ पाठ है। प्रस्तुत उद्देशक के सूत्र 19 थेरभूमि पद में तओ थेरभूमीओ पण्णत्ताओ पाठ है शैक्षभूमि पद में तओ सेहभूमीओ पण्णत्तओ पाठ है। अन्य प्रतियों में यह पाठ अनुपलब्ध होने से इसे आर्ष प्रयोग माना जा सकता है।

पव्वज्जा-वय-पदं

21. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा खुड्डगं वा खुड्डियं वा ऊणट्ठवासजायं उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा।।

प्रव्रज्या-वय-पदम्

नो कल्पते निर्ग्रन्थानां निर्ग्रन्थीनां वा क्षुद्रकं वा क्षुद्रिकां वा ऊनाष्टवर्षजातम् उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा।

प्रव्रज्या-वय-पद

21. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को आठ वर्ष से कम उम्र वाले क्षुद्रक (बालक) और क्षुद्रिका (बालिका) को उपस्थापना देना और उनके साथ संभोज (मण्डली आहार) करना नहीं कल्पता।

22. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा खुड्डगं वा खुड्डियं वा साइरेगट्ठवासजायं उवट्ठावेत्तए वा संभुंजित्तए वा।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा क्षुद्रकं वा क्षुद्रिकां वा सातिरेकाष्टवर्षजातम् उपस्थापयितुं वा सम्भोक्तुं वा।

22. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को आठ वर्ष से अधिक उम्र वाले बालक और बालिका को उपस्थापना देना और उनके साथ संभोज करना कल्पता है।

आगम-अज्झयणस्स कालसीमा-पदं

23. नो कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा खुड्डगस्स वा खुड्डियाए वा अवंजणजायस्स आयारपकप्पं नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

आगमाध्ययनस्य कालसीमा-पदम्

नो कल्पते निग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा क्षुद्रकस्य वा क्षुद्रिकाया: वा अव्यञ्जनजातस्य आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

आगम अध्ययन का कालसीमा-पद

23. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को अव्यंजनजात (जिसके व्यञ्जन-उपस्थरोम नहीं उगे हैं) क्षुद्रक और क्षुद्रिका को आचारप्रकल्प१३ नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना नहीं कल्पता।

सूत्र 23,24

13. आचारप्रकल्प (आयारपकप्प)

आवश्यक सूत्र में 'अट्ठावीसतिविहे आयारपकप्पे' का पाठ प्राप्त होता है। वहां अट्ठाईस प्रकार का आचारप्रकल्प बतलाया गया है। उसके अनुसार आचारप्रकल्प के अट्ठाईस प्रकार इस प्रकार हैं—आयारो 9 अध्ययन, आयारचूला के 16 अध्ययन और निशीथ के 3 अध्ययन। समवाओ में भी इन्हीं 28 प्रकारों का उल्लेख है। इनका ज्ञाता आचारप्रकल्पधर कहलाता है। आवश्यक निर्युक्ति में आचारप्रकल्प का अर्थ निशीथ किया गया है। वृत्तिकार मलयगिरि ने भी आचारप्रकल्प का अर्थ निशीथ किया है।

24. कप्पइ निग्गंथाण वा निग्गंथीण वा खुड्डगस्स वा खुड्डियाए वा वंजणजायस्स आयारपकप्पं नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

कल्पते निर्ग्रन्थानां वा निर्ग्रन्थीनां वा क्षुद्रकस्य वा क्षुद्रिकाया: वा व्यञ्जनजातस्य आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

24. निर्ग्रन्थों और निर्ग्रन्थियों को व्यञ्जनजात (जिसके उपस्थरोम उगे हो) क्षुद्रक और क्षुद्रिका को आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

25. तिवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ आयारपकप्पं नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

त्रिवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते आचारप्रकल्प: नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

25. तीन-वर्ष की प्रव्रज्या-संयमपर्याय वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को आचारप्रकल्प नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

26. चउवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ सूयगडे नामं अंगे उद्दिसित्तए।।

चतुर्वर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते सूत्रकृत: नाम अङ्गम् उद्देष्टुम्।

26. चार-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को सूत्रकृत नामक अंग को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

27. पंचवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ दसाकप्पववहारे उद्दिसित्तए।।

पञ्चवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते दशाकल्पव्यवहारा: उद्देष्टुम्।

27. पांच-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को दशा, कल्प और व्यवहार को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

28. अट्ठवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ ठाण-समवाए नामं अंगे उद्दिसित्तए।।

अष्टवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते स्थान-समवाय: नाम अङ्गम् उद्देष्टुम्।

28. आठ-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को स्थान और समवाय नामक अंग को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

29. दसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ वियाहे नामं अंगे उद्दिसित्तए।।

दशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते व्याख्या नाम अङ्गम् उद्देष्टुम्।

29. दस-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को व्याख्या नामक अंग को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

30. एक्कारसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ खुड्डिया विमाणपविभत्ती महल्लिया विमाणपविभत्ती अंगचूलिया वग्गचूलिया वियाहचूलिया नामं अज्झयणे उद्दिसित्तए।।

एकादशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते क्षुद्रिका विमानप्रविभक्ति महती विमानप्रविभक्ति अङ्गचूलिका वर्गचूलिका व्याख्याचूलिका नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

30. ग्यारह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को क्षुद्रिका विमानप्रविभक्ति, महती विमानप्रविभक्ति, अंगचूलिका, वर्गचूलिका और व्याख्याचूलिका नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

31. बारसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ अरुणोववाए वरुणोववाए गरुलोववाए धरणोववाए वेसमणोववाए वेलंधरोववाए नामं अज्झयणे उद्दिसित्तए।।

द्वादशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते अरुणोपपात: वरुणोपपात: गरुडोपपात: धरणोपपात: वैश्रमणोपपात: वेलंधरणोपपात: नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

31. बारह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को अरुणोपपात, वरुणोपपात, गरुडोपपात, धरणोपपात, वैश्रमणोपपात और वेलंधरोपपात नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

32. तेरसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ उट्ठाणसुए समुट्ठाणसुए देविंदोववाए नागपरियावणिए नामं अज्झयणे उद्दिसित्तए।।

त्रयोदशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते उत्थानश्रुतं समुत्थानश्रुतं देवन्द्रोपपात: नागपरिज्ञापनिका नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

32. तेरह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को उत्थानश्रुत, समुत्थानश्रुत, देवेन्द्रोपपात और नागपरिज्ञापनिका नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

33. चोद्दसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ सुविणभावणा नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

चतुर्दशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते स्वप्‍नभावना नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

33. चौदह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को स्वप्‍नभावना नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

34. पण्णरसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ चारणभावणा नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

पञ्चदशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते चारणभावना नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

34. पन्द्रह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को चारणभावना नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

35. सोलसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ तेयनिसग्गं नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

षोडशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते तेजोनिसर्गं नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

35. सोलह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को तेजोनिसर्ग नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

36. सत्तरसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ आसीविस-भावणा नामं अज्झयणं उद्दिसित्तए।।

सप्तदशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते आशीविषभावना नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

36. सतरह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को आसीविषभावना नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

37. अट्ठारसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ दिट्ठीविस-भावणा नामं अज्झयणे उद्दिसित्तए।।

अष्टादशवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते दृष्टिविषभावना नाम अध्ययनम् उद्देष्टुम्।

37. अठारह-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को दृष्टिविषभावना नामक अध्ययन को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

38. एगूणवीसवासपरियायस्स समणस्स निग्गंथस्स कप्पइ दिट्ठिवाय नामं अंगं उद्दिसित्तए।।

एकोनविंशतिवर्षपर्यायस्य श्रमणस्य निर्ग्रन्थस्य कल्पते दृष्टिवाद नाम अङ्गम् उद्देष्टुम्।

38. उन्नीस-वर्ष की प्रव्रज्या वाले श्रमण-निर्ग्रन्थ को दृष्टिवाद नामक अंग को उद्दिष्ट करना कल्पता है।

39. वीसवासपरियाए समणे निग्गंथे सव्वसुयाणुवाई भवइ।।

विंशतिवर्षपर्याय: श्रमण: निर्ग्रन्थ: सर्वश्रुतानुपाती भवति।

39. बीस-वर्ष की प्रव्रज्या वाला श्रमण-निर्ग्रन्थ सर्वश्रुतानुपाती होता है।१४

सूत्र 25-39

14.

प्रस्तुत आलापक में संयमपर्याय के साथ श्रुत-अध्ययन के क्रम का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में सर्वप्रथम आचारप्रकल्प—निशीथ के अध्ययन के लिए तीन वर्ष की संयमपर्याय का निर्देश दिया गया है। निशीथ सूत्र अपवादबहुल होने से सूत्र एवं अर्थ की दृष्टि से अप्रकाश्य है। अपरिणत एवं अतिपरिणत अध्येता इसका अध्ययन करने के लिए अनधिकारी है। तीन वर्ष की संयमपर्याय वाला भी यदि वय से अव्यक्त हो, अव्यंजनजात हो, उसे निशीथ की वाचना देना नहीं कल्पता।

सूत्रकृतांग सूत्र में 363 मतवादों का प्ररूपण है। अल्पपर्याय (संयमपर्याय) वाला भिक्षु धर्म में अवगाढ़ मति नहीं होता। अत: विविध दृष्टियों को पढ़कर मतिभेद के कारण मिथ्यात्व को प्राप्त न हो जाए इसलिए चार वर्ष से अल्प संयमपर्याय वाले को सूयगडो की वाचना देना नहीं कल्पता।

दसाओ, कप्पो और ववहारो—इन तीन छेद सूत्रों का धारक मध्यम गीतार्थ एवं मध्यम बहुश्रुत होता है, अत: इनके अध्ययन के लिए कम से कम पांच वर्षों का संयमपर्याय आवश्यक है।

ठाणं और समवाओ का अध्येता श्रुतस्थविर होता है। इनमें प्राय: सभी अंगों की संक्षिप्त सूचना प्राप्त हो जाती है। ये महर्द्धिक हैं अत: इनके लिए आठ वर्षीय-संयमपर्याय का विधान किया गया है।

व्याख्याप्रज्ञप्ति उपलब्ध आगमों में सर्वाधिक विशाल एवं विविध विषयों का प्ररूपण करने वाला ग्रंथ होने से उसके लिए दसवर्षीय-संयमपर्याय का निर्देश है।

ग्यारह वर्ष की संयमपर्याय वाले भिक्षु को क्षुद्रिका व महत्ती विमानप्रविभक्ति तथा अंग और वर्ग चूलिकाओं की वाचना दी जा सकती है।

विविध चूलिका ग्रंथों तथा अरुण, वरुण आदि देवता सम्बन्धी अध्ययनों के लिए उत्थान, समुत्थान आदि श्रुत की वाचना तथा स्वप्‍नभावना अध्ययन की वाचना के लिए बारह से चौदह वर्ष की संयमपर्याय तथा तेजोनिसर्ग, दृष्टिविष आदि लब्धि सम्बन्धी ग्रंथों के लिए पन्द्रह से अठारह वर्ष की संयम-पर्याय आवश्यक मानी गई है।

दृष्टिवाद द्रव्यानुयोग का विशाल ग्रंथ है तथा इसमें अपृथक्त्वानुयोग से विविध विषयों का निरूपण हुआ है। इस दृष्टि से इसके लिए जघन्य उन्नीस वर्ष की संयमपर्याय अपेक्षित है।

चौदह पूर्व भी इसके पूर्वगत नामक भेद में समाविष्ट हो जाते हैं। उनका सम्पूर्ण ज्ञान होने पर उत्कृष्ट गीतार्थ एवं श्रुतकेवली हो जाता है। बीस वर्ष की पर्याय-वाला श्रमण-निर्ग्रन्थ सर्वश्रुतानुपाती होता है—वह सम्पूर्ण श्रुत ग्रन्थों की वाचना लेने के योग्य होता है।

प्रस्तुत अध्ययनक्रम से यह स्पष्ट होता है कि जब तक अध्येता उत्सर्गसूत्रों से परिकर्मित मति वाला न हो जाए, चरणकरणानुयोग का सम्यग् ज्ञान एवं अनुशीलन न कर ले, तब तक उसे आपवादिकसूत्रों, परसामयिक सूत्रों एवं लब्धि आदि से संबद्ध विशिष्ट ग्रंथों का अध्ययन नहीं करवाना चाहिए अन्यथा वह अतिपरिणामक हो सकता है, अपरिपक्‍व बुद्धि वाला अपवादों को धारण करने में असमर्थ होता है, वह उनको सहन नहीं कर सकता है। मतिभेद आदि के कारण मिथ्यात्व को प्राप्त हो सकता है।

व्युत्क्रम से श्रुत की वाचना करने वाला आज्ञाभंग, अनवस्था आदि दोषों को प्राप्त करता है।

बृहत्कल्पभाष्य में सूत्र और अर्थ के क्रम का अतिक्रमण कर अध्ययन-अध्यापन करने को उत्सारकल्प कहा है—तथा उसे समग्र श्रुतधर्म के लिए धूमकेतु के समान विनाशकारी बताया है।

शब्द विमर्श

खुड्डिया विमाणप्रविभत्ती— जिस ग्रंथ पद्धति में आवलिका में प्रविष्ट तथा इतर विमानों का विभाजन किया जाता है, उसे विमानप्रविभक्ति कहा जाता है।

क्षुद्रिकाविमानप्रविभक्ति— वह अध्ययन जिसमें कल्पस्थित विमानों का संक्षिप्त वर्णन है।

महल्लिया विमाणप्रविभत्ती— महतीविमानप्रविभक्ति—वह अध्ययन जिसमें कल्पस्थित विमानों का विस्तृत वर्णन है।

अंगचूलिया—अंगचूलिया—पांच अंग उपासकदशा आदि की चूलिका।1 ठाणं में आचार आदि अंगों की चूलिका को अंग चूलिका कहा है।

वग्गचूलिया—वर्गचूलिका—महाकल्प श्रुत की चूलिका।

ठाणं में अन्तकृत्दशा की चूलिका को वर्गचूलिका कहा है।

वियाहचूलिया—व्याख्याचूलिका—व्याख्याप्रज्ञप्ति की चूलिका।

अरुणोववाए.....वेलंधरोववाए—अरुणोपपात, वरुणोपपात, गरुडोपपात, धरणोपपात, वैश्रवणोपपात, वेलंधरोपपात—ये सभी अध्ययन देवगण से सम्बन्धित है।

अरुण, वरुण आदि देवों का मन में प्रणिधान कर यदि भिक्षु इन ग्रंथों का (अरुपणोपपात आदि) परावर्तन करते हैं। तब अध्ययनों के सदृशनामवाले देवता दशों दिशाओं को उद्योतित करते हुए परावर्तक भिक्षु के समक्ष बद्धांजलि हो उपस्थित हो जाते हैं। वे उपस्थित होकर पूछते हैं—मुनिवर! हमें क्या कार्य करना है, आदेश दें। वरुण देव गन्धोदक की वर्षा करते हैं। अरुण और गरुड़ देव सुवर्ण उपहृत करते हैं।

उट्ठाणसुए— उत्थानश्रुत—जहां इस श्रुत का परावर्तन होता है वहां कुल, ग्राम और देश उजड़ जाते हैं।

समुट्ठाणसुए— समुत्थानश्रुत—जहां समुत्थान श्रुत का परावर्तन होता है, वहां कुल, ग्राम और देश आबाद हो जाते हैं।

देविंदोववाए— देवेन्द्रपरियापनिका—इसका परावर्तन करने पर देवेन्द्र देवता उपस्थित होता है।

नागपरियावणिए— नागपरियापनिका—इसका परावर्तन करने पर नाग देवता प्रकट होते हैं।

सुविणभावणा— स्वप्‍नभावना—वह अध्ययन जिसमें तीस सामान्य स्वप्‍न और बयालीस महास्वप्‍नों का वर्णन है।

चारणभावणा— चारणभावना—वह अध्ययन, जिसका पारायण करने से चारण लब्धि उत्पन्न होती है।

तेयनिसग्गं नामं अज्झयणं— तेजोनिसर्गभावना—वह अध्ययन जिसका पारायण करने से तेज निस्सरण लब्धि की प्राप्ति होती है। अथवा जिस तपस्या को करने से तेजोलब्धि की प्राप्ति होती है

आसीविसभावणा— आसीविषभावना—वह अध्ययन, जिसका पारायण करने से—आसीविष लब्धि की प्राप्ति होती है।

दिट्ठीविसभावणा— दृष्टिविषभावना—वह अध्ययन जिसका पारायण करने से दृष्टिविष लब्धि की प्राप्ति होती है।

दसविहवेयावच्च-पदं

40. दसविहे वेयावच्चे पण्णत्ते, तं जहा—आयरियवेयावच्चे उवज्झाय-वेयावच्चे थेरवेयावच्चे तवस्सिवेयावच्चे सेहवेयावच्चे गिलाणवेयावच्चे कुलवेयावच्चे गणवेयावच्चे संघवेयावच्चे साहम्मियवेयावच्चे।।

दशविधवैयावृत्त्य-पदम्

दशविधं वैयावृत्त्यं प्रज्ञप्तम्, तद्यथा—आचार्यवैयावृत्त्यम् उपाध्यायवैयावृत्त्यं स्थविरवैयावृत्त्यं तपस्विवैयावृत्त्यं शैक्षवैयावृत्त्यं ग्लानवैयावृत्त्यं कुलवैयावृत्त्यं गणवैयावृत्त्यं संघवैयावृत्त्यं साधर्मिकवैयावृत्त्यम्।

दसविध वैयावृत्त्य-पद

40. दस प्रकार का वैयावृत्त्य प्रज्ञप्त है, जैसे— 1. आचार्य वैयावृत्त्य। 2. उपाध्याय वैयावृत्त्य। 3. स्थविर वैयावृत्त्य। 4. तपस्वी वैयावृत्त्य। 5. शैक्ष वैयावृत्त्य। 6. ग्लान वैयावृत्त्य। 7. कुल वैयावृत्त्य। 8. गण वैयावृत्त्य। 9. संघ वैयावृत्त्य। 10. साधर्मिक वैयावृत्त्य।

41. आयरियवेयावच्चं करेमाणे समणे निग्गंथे महानिज्जरे महापज्जवसाणे भवइ। एवं जाव साहम्मिय-वेयावच्चं करेमाणे समणे निग्गंथे महानिज्जरे महापज्जवसाणे भवइ। —त्ति बेमि।।

आचार्यवैयावृत्त्यं कुर्वाण: श्रमण: निर्ग्रन्थ: महानिर्जर: महापर्यवसान: भवति। एवं यावत् साधर्मिकवैयावृत्त्यं कुर्वाण: श्रमण: निर्ग्रन्थ: महानिर्जर: महापर्यवसान: भवति। इति ब्रवीमि।

41. आचार्य का वैयावृत्त्य करता हुआ श्रमण-निर्ग्रन्थ महानिर्जरा महापर्यवसान वाला होता है। इस प्रकार यावत् साधर्मिक का वैयावृत्त्य करता हुआ श्रमण निर्ग्रन्थ महानिर्जरा महापर्यवसान वाला होता है।१५ —ऐसा मैं कहता हूं।

ग्रन्थ परिमाण

कुल अक्षर 27748

अनुष्टुप् श्‍लोक—867 अ. 4

सूत्र 40,41

15.

प्रस्तुत सूत्रद्वयी में दस प्रकार के वैयावृत्त्य का उल्लेख है। स्थानांग वृत्ति में 'वैयावच्चे' के दो संस्कृत रूप दिए हैं। 'वैयावृत्त्य' और 'वैयापृत्त्य'। इनका क्रमश: अर्थ है—सेवा करना, कार्य में व्यापृत होना। अग्लान भाव से किया जाने वाला वैयावृत्त्य महानिर्जरा—बहुत कर्मों का क्षय करने वाला तथा महापर्यवसान-जन्म-मरण का आत्यन्तिक उच्छेद करने वाला होता है। सूत्र में दस प्रकार के वैयावृत्त्य का उल्लेख है—आचार्य, उपाध्याय, स्थविर, तपस्वी, शैक्ष, ग्लान, कुल, गण, संघ और साधर्मिक। ठाणं में क्रम भेद के साथ दस प्रकार के वैयावृत्त्यों का उल्लेख है। वहां तपस्वी के बाद ग्लान और उसके बाद शैक्ष का उल्लेख है। व्यवहार भाष्य व वृत्ति में तेरह पदों के माध्यम से वैयावृत्त्य कैसे करना चाहिए इस संबंध में निर्देश प्राप्त होता है। वे इस प्रकार हैं—(1) भोजन लाकर देना (2) पानी लाकर देना (3) संस्तारक देना (4) आसन देना (5) क्षेत्र और उपधि का प्रतिलेखन करना (6) पादप्रमार्जन करना अथवा औषधि पिलाना (7) चक्षु आदि का रोग उत्पन्न होने पर औषधि लाकर देना (8) मार्ग में विहार करते समय उनका भार लेना तथा मर्दन आदि करना (9) राजा के क्रुद्ध होने पर उत्पन्न क्लेश से निस्तार करना। (10) शरीर को हानि पहुंचाने वाले तथा उपधि को चुराने वालों से संरक्षण करना। (11) बाहर से आने पर दण्ड-ग्रहण करना (12) ग्लान होने पर उचित व्यवस्था करना। (13) उच्चार-पात्र, प्रस्रवण-पात्र और श्‍लेष्म-पात्र की व्यवस्था करना।

जो भिक्षु आचार्य आदि सभी का योगयुक्त होकर मन, वचन और काया से वैयावृत्त्य करता है, उसके एकान्त निर्जरा होती है। वैयावृत्त्य महानिर्जरा व महापर्यवसान का हेतु बनता है।

शब्द विमर्श

आयरियवेयावच्चे— आचार्य का वैयावृत्त्य—भव्य जीव जिनकी प्रेरणा से व्रतों का आचरण करते हैं, उनको आचार्य कहा जाता है। उनका वैयावृत्त्य करना।

उवज्झायवेयावच्चे— उपाध्याय का वैयावृत्त्य—जो मुनि व्रत शील और भावना के आधार हैं, उनके पास जाकर विनय से श्रुत का अध्ययन करते हैं उन्हें उपाध्याय कहा जाता है। उनका वैयावृत्त्य करना।

थेरेवेयावच्चे— स्थविर का वैयावृत्त्य—स्थविर का अपेक्षित सहयोग करना। दण्ड आदि देना, मात्रक देना।

तवस्सिवेयावच्चे— तपस्वी का वैयावृत्त्य—मासोपवास आदि तप करने वाला तपस्वी कहलाता है। उनका वैयावृत्त्य करना।

सेहवेयावच्चे— शैक्ष का वैयावृत्त्य—जो श्रुतज्ञान के शिक्षण में तत्पर और व्रतों की भावना में निपुण है उसे शैक्ष कहते हैं। उसका वैयावृत्त्य करना।

गिलाणवेयावच्चे— ग्लान का वैयावृत्त्य—जिसका शरीर रोग आदि से आक्रान्त है, वह ग्लान है। उसका वैयावृत्त्य करना।

गणवेयावच्चे— गण का वैयावृत्त्य—स्थविर मुनियों की संगति को गण कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।

कुलवेयावच्चे—कुल का वैयावृत्त्य—दीक्षा देने वाले आचार्य की शिष्य-परम्परा को कुल कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।

संघवेयावच्चे—संघ का वैयावृत्त्य—श्रमण-समूह को संघ कहा जाता है। उसका वैयावृत्त्य करना।

साहम्मियवेयावच्चे—साधर्मिक का वैयावृत्त्य—साधर्मिक को भक्त, पान आदि लाकर देना। ठाणं में साधर्मिक का उल्लेख नहीं है। उनके स्थान पर साधु का उल्लेख है। स्थानांग वृत्ति में साधर्मिक का अर्थ साधु किया है।

♦

012_backmatter

ववहारो

डॉ. साध्वी शुभ्रयशा

For any Feedback/Comments/Queries:

Please write to books@jvbharati.org