Sambodhi App Sambodhi App         +91-8742004849     books@jvbharati.org

विवागसुयं

आचार्य तुलसी

कवर पृष्‍ठ

cover

शीर्षक पेज

विवागसुयं

आचार्य तुलसी

अनुवादक : साध्वी विमलप्रज्ञा, साध्वी उदितयशा

ISBN : 978-93-89793-64-2

© जैन विश्‍‍व भारती, लाडनूं

https://books.jvbharati.org

समर्पण

समर्पण

।।१।।

पुट्ठो वि पण्णा-पुरिसो सुदक्खो,

आणा-पहाणो जणि जस्स निच्चं।

सच्चप्पओगे पवरासयस्स,

भिक्खुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसका प्रज्ञा-पुरुष पुष्ट पटु,

होकर भी आगम-प्रधान था।

सत्य-योग में प्रवर चित्त था,

उसी भिक्षु को विमल भाव से।।

।।२।।

विलोडियं आगमदुद्धमेव,

लद्धं सुलद्धं णवणीयमच्छं।

सज्झाय-सज्झाणरयस्स निच्चं,

जयस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने आगम-दोहन कर-कर,

पाया प्रवर प्रचुर नवनीत।

श्रुत-सद्ध्यान लीन चिर चिंतन,

जयाचार्य को विमल भाव से।।

।।३।।

पवाहिया जेण सुयस्स धारा,

गणे समत्थे मम माणसे वि।

जो हेउभूओ स्स पवायणस्स,

कालुस्स तस्स प्पणिहाणपुव्वं।।

जिसने श्रुत की धार बहाई,

सकल संघ में मेरे मन में।

हेतुभूत श्रुत-सम्पादन में,

कालुगणी को विमल भाव से।।

विनयावनत

आचार्य तुलसी

♦

अन्तस्तोष

अन्तस्तोष

जैन श्‍वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के नवमाधिशास्ता परमपूज्य आचार्य तुलसी ने आगम सम्पादन का महान् संकल्प स्वीकार किया। उनके वाचना प्रमुखत्व की शीतल छाया में कार्य का शुभारम्भ हुआ। परमपूज्य आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने अपने प्रज्ञा परिश्रम से प्रस्तुत गुरुतर कार्य को आगे बढ़ाया। वर्तमान में भी वह कार्य अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। मैं आत्मतोष का अनुभव कर रहा हूं कि हमारे धर्मसंघ के अनेक साधु-साध्वियां इस पवित्र कार्य में अपना श्रम नियोजन कर रहे हैं।

प्रस्तुत आगम के सम्पादन में परम श्रद्धेय गुरुदेव तुलसी और आचार्य महाप्रज्ञजी का महान् अनुग्रह रहा है। परम उपकारी गुरुद्वय के प्रति पुन: पुन: श्रद्धा प्रणति। परमपूज्य आचार्य महाप्रज्ञजी के महाप्रयाण के बाद आगम वाङ्मय के प्रधान सम्पादकत्व का दायित्व निर्वाह का सुअवसर मुझे प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त प्रस्तुत आगम की संस्कृत छाया का निर्माण, अनुवाद और टिप्पण लेखन आदि कार्य में विदुषी साध्वी विमलप्रज्ञा तथा विदुषी साध्वी उदितयशा का महत्त्वपूर्ण श्रम रहा है।

उनकी स्वाध्यायशीलता वर्धमान रहे। मंगलकामना।

आचार्य महाश्रमण

♦

प्रकाशकीय

प्रकाशकीय

सानुवाद आगम ग्रन्थों के प्रकाशन की महत्त्वपूर्ण योजना के अन्तर्गत निम्‍न प्रकाशित आगम विद्वानों द्वारा समादृत हो चुके हैं।

१. दसवेआलियं

२. सूयगडो (भाग-१,२)

३ उत्तरज्झयणाणि

४. ठाणं

५. समवाओ

६. अणुओगदाराइं

७. नंदी

८. णायाधम्मकहाओ

९. उवासगदसाओ

१०. निसीहज्झयणं

११. कप्पो

१२. दसाओ

१३. ववहारो

इसी शृंखला में आगमों के अन्तर्गत 'विवागसुयं' का प्रस्तुत प्रकाशन पाठकों के हाथों में पहुंच रहा है।

मूल संशोधित पाठ, उसकी संस्कृत छाया और हिन्दी अनुवाद के साथ-साथ प्रत्येक अध्ययन में विषय-प्रवेश की दृष्टि से आमुख और विस्तृत टिप्पणों से समलंकृत 'विवागसुयं' का यह प्रकाशन आगम-प्रकाशन के क्षेत्र में विशेष स्थान प्राप्त करेगा।

दस दु:ख-विपाक और दस सुख-विपाक में विभाजित इस आगम के अन्त में दिए गए परिशिष्ट ज्ञानवृद्धि की दृष्टि से उपयोगी है। आचार्य महाश्रमण द्वारा सम्पादित प्रस्तुत आगम में साध्वी विमलप्रज्ञाजी और साध्वी उदितयशाजी का श्रम लगा है।

प्रस्तुत प्रकाशन को पाठकों के सम्मुख रखते हुए जो प्रसन्नता हो रही है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं की जा सकती। विश्‍वास है, यह प्रकाशन अनुसंधित्सु विद्वानों के लिए अत्यन्त लाभप्रद सिद्ध होगा।

जैन विश्‍व भारती, लाडनूं धरमचंद लूंकड़

♦

पुरोवाक्

पुरोवाक्

नवमाधिशास्ता गणाधिपति आचार्य तुलसी के वाचना प्रमुखत्व में जैन आगमों की वाचना का महान् कार्य सन् 1955 से प्रारम्भ हुआ। इस विराट उपक्रम के मुख्य संवाहक रहे आचार्यश्री महाप्रज्ञजी। सन् 1955 से 2010 तक आचार्य महाप्रज्ञजी के प्रधान सम्पादकत्व में आगम वाङ्मय के विविध ग्रन्थों का प्रणयन हुआ। उन्होंने आगमों के मूल पाठ के सम्पादन के साथ अनेक आगमों का हिन्दी अनुवाद और समीक्षात्मक, तुलनात्मक विद्वत्तापूर्ण टिप्पण लिखकर शोधजगत् को उपकृत किया है।

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के बाद महातपस्वी परमयशस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी के प्रधान सम्पादकत्व में यह कार्य चल रहा है। आचार्यश्री महाप्रज्ञजी के महाप्रयाण के बाद आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आगम कार्य की एक संगोष्ठी आहूत की। अनेक व्यक्तियों को आगम कार्य करने का निर्देश दिया। हम दो साध्वियों को विपाक सूत्र पर काम करने का निर्देश मिला। हम कृतज्ञ हैं पूज्य चरणों की जिनके महान् अनुग्रह से हमें आगम कार्य के साथ जुड़ने का सुअवसर मिला।

पूज्यप्रवर के चरणों में बैठकर आगम कार्य का प्रारम्भ किया। हमें कुछ जानने और करने का मौका मिला। आचार्यप्रवर ने हमारे सम्पूर्ण कार्य का श्रवण किया। अनुवाद, टिप्पण आदि में अपेक्षित संशोधन और परिवर्धन करवाया। पूज्यप्रवर की महान् अनुकम्पा ने ही हमारे मार्ग को प्रशस्त किया जिससे हम इस कार्य की पूर्णता तक पहुंच पाई हैं।

महाश्रमणी साध्वीप्रमुखाश्री का मंगल आशीर्वाद और मुख्यनियोजिका साध्वीश्री विश्रुतविभाजी की मंगलकामना सदा हमारे साथ रही है। इस कार्य में साध्वी श्रुतयशाजी और साध्वी मुदितयशाजी का आत्मीय सहयोग मिला। साध्वी श्रुतयशाजी ने संस्कृत छाया का निरीक्षण कर उसमें परिष्कार किया। साध्वी मुदितयशाजी ने सम्पूर्ण अध्ययनों की एक बार प्रूफरीडिंग करके हमें आवश्यक सुझाव दिये। साध्वी राजुलप्रभाजी ने भी प्रूफ रीडिंग में सहयोग दिया। हम उन सबके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं जिनका यत्किंचित भी हमें सहयोग मिला है।

साध्वी विमलप्रज्ञा

साध्वी उदितयशा

♦

भूमिका

भूमिका

जैन आगमों का एक वर्गीकरण समवाओ में मिलता है। ठाणं में अंग-प्रविष्ट और अंग-बाह्य का उल्लेख है। जैन आगम-साहित्य में द्वादशांगी को सर्वाधिक महत्त्व प्राप्त है। प्रस्तुत 'सूत्र' (आगम) उसका ग्यारहवां अंग है। विपाक का वर्णन होने से इस आगम का नाम 'विवागसुयं' है। ठाणं में इसका नाम 'कम्मविवागदसा' है। 'स्थानांग वृत्ति' के अनुसार 'कर्मविपाकदशा' ग्यारहवें अंग विपाक का प्रथम श्रुतस्कन्ध है।

विपाक की दृष्टि से कर्म दो प्रकार के होते हैं—शुभकर्म और अशुभकर्म। प्रस्तुत आगम में दोनों ही प्रकार के कर्मों के विपाक का वर्णन हैं। प्रतिपाद्य विषय के आधार पर ही इस सूत्र का नामकरण हुआ है।

विषय वस्तु

(१) मियापुत्ते (२) उज्झियए (३) अभग्गसेणे (४) सगडे (५) बहस्सइदत्ते (६) नंदिवद्धणे (७) उंबरदत्ते (८) सोरियदत्ते (९) देवदत्ता (१०) अंजू।

ठाणं सूत्र में इन अध्ययनों के नाम भिन्न प्रकार से मिलते हैं—

(१) मियापुत्त (२) गोत्तास (३) अंड (४) सगड (५) माहण (६) णंदिसेण (७) सोरिय (८) उदुंबर (९) सहसुद्दाह आमलय (१०) कुमार लेच्छई।

इनमें पांच नामों की समानता है—(१) मृगापुत्र (२) शकट (३) नन्दिषेण (४) शौरिकदत्त (५) उम्बर। इनमें भी सातवें और आठवें में क्रम का अन्तर है।

स्थानांग में शेष पांच नाम पूर्वभव की अपेक्षा से हैं। तीसरे अध्ययन का नाम व्यापार की दृष्टि से है। निर्णय नाम का व्यापारी अंडों का व्यापार करता था। इस दृष्टि से इस अध्ययन का नाम अंड है। गोत्रास नाम उज्झितक के पूर्वभव का नाम है। ब्राह्मण नाम बृहस्पतिदत्त पुरोहित के पूर्वभव से सम्बन्धित है। नन्दिषेण का संक्षिप्त नाम नन्दी है। 'सहस्रोदाह आमरक' नाम देवदत्ता के पूर्वभव से सम्बन्धित है। अपने पूर्वभव में सैंकड़ों व्यक्तियों को एक साथ जला देने के कारण अथवा सहसा अग्‍नि लगाकर जला देने के कारण उसका नाम सहस्रोदाह अथवा सहसोदाह है। इस कथानक की मुख्य नायिका देवदत्ता होने के कारण विपाक सूत्र में इस अध्ययन का नाम 'देवदत्ता' है। दसवें अध्ययन का नाम कुमार लिच्छई है। यह नाम मीमांसनीय है। संभवत: इसका नाम लिच्छवी कुमारों के आधार पर रखा गया है। प्रस्तुत सूत्र में इसका नाम अञ्जू है। दूसरे श्रुतस्कन्ध के अध्ययनों की यहां विवक्षा नहीं की है। सूत्र (१०/११०) की स्थानांग वृत्ति में वृत्तिकार ने इसका उल्लेख करते हुए द्वितीय श्रुतस्कन्ध के अध्ययनों की अन्यत्र चर्चा की बात कही है।

नन्दी सूत्र और ठाणं सूत्र में विपाक के द्वितीय श्रुतस्कन्ध सुखविपाक के अध्ययनों के नाम नहीं आये हैं। 'समवाओ' में तो दोनों ही श्रुतस्कन्धों के नाम नहीं है। विपाक सूत्र में सुखविपाक के अध्ययनों के नाम इस प्रकार है—

(१) सुबाहु कुमार (२) भद्रनन्दी कुमार (३) सुजात कुमार (४) सुवासव कुमार (५) जिनदास कुमार (६) धनपति (७) महाबल कुमार (८) भद्रनन्दी कुमार (९) महाचन्द्र कुमार (१०) वरदत्त कुमार।

समवाओ के पचपनवें समवाय में उल्लेख है कि कार्तिकी अमावस्या की रात्रि में तीर्थंकर महावीर ने कल्याण विपाक वाले पचपन अध्ययन तथा पाप विपाक वाले पचपन अध्ययनों की प्ररूपणा कर सिद्ध, बुद्ध, मुक्त, अन्तकृत और परिनिर्वृत हुए तथा सर्व दु:खों से मुक्त हुए। इससे प्रश्‍न यह होता है कि पचपन अध्ययन वाला कल्याण फल विपाक और पचपन अध्ययन वाला पाप फल विपाक वाला आगम प्रस्तुत विपाक आगम ही है या यह आगम उससे भिन्न है? युवाचार्यश्री मधुकरजी ने विपाक की भूमिका में लिखा है कि कितने ही चिन्तकों का यह मत है कि प्रस्तुत आगम वही आगम है। उसमें पचपन-पचपन अध्ययन थे पर पैंतालीस-पैंतालीस अध्ययन विस्मृत हो गये केवल बीस ही अवशेष रहे हैं।

'नन्दी' (९१) में बताया गया है विपाकश्रुत में सुकृत और दुष्कृत कर्मों के फल-विपाक का आख्यान किया गया है। वहां दस दु:खविपाक और दस सुखविपाक है। इसके दो श्रुतस्कन्ध, २० अध्ययन, २० उद्देशन काल, २० समुद्देशनकाल तथा पद प्रमाण से संख्येय हजार है। नन्दी चूर्णि के अनुसार सूत्र पदों का परिमाण १ करोड़ ८४ लाख ३२ हजार है। सूत्रालापक पदों का परिमाण संख्येय हजार है। चूर्णिगत पदों से यदि वर्तमान आगम की तुलना की जाए तो स्पष्टत: अनुमानित होता है कि इस आगम का बहुत सा भाग नष्ट हो गया है तथा इसका आकार अत्यन्त छोटा रह गया है।

रचना शैली

प्रस्तुत आगम गद्य प्रधान है। इसकी भाषा सहज, सरल और सुबोध है। प्रतिपादन की शैली पर विचार करने पर निष्कर्ष सामने आता है कि आगम संकलन के समय कुछ विषयों के प्रतिपादन की एक निश्‍चित शैली बनाई थी, उस पर ऐतिहासिक दृष्टि से विचार नहीं किया जा सकता। केवल प्रतिपादन शैली की दृष्टि से ही विचार किया जा सकता। औपपातिक सूत्र में शैलीगत पाठों का संग्रह है। प्रस्तुत आगम के राजाओं, नगरों आदि का वर्णन औपपातिक सूत्र में देखा जा सकता है, ऐसा फुटनोट में निर्देश है।

दु:ख विपाक

प्रस्तुत आगम की प्रत्येक घटना का प्रारम्भ एक समान होता है। दु:खविपाक के सभी कथानकों में भगवान् गौतम गोचरी जाते हैं। मार्ग में अंधे और वध्य पुरुष को देखते हैं। प्रारम्भ के आठ अध्ययनों में प्रथम अध्ययन को छोड़कर शेष अध्ययनों में वध्य पुरुष है, दो अध्ययनों में वध्य स्त्री है। गौतम के मन में उनकी दयनीय दशा देखकर जिज्ञासा होती है। वे भगवान् महावीर के पास आते हैं, उनके भूत और भविष्य को जानने की इच्छा रखते हैं। भगवान् समाधान करते हैं।

दु:खविपाक के सभी अध्ययनों में नगर, उद्यान, चैत्य, यक्ष, यक्षायतन, माता-पिता, राजा, युवराज और रानी का नामोल्लेख है। मुख्य नायक का वर्तमान भव, अतीत भव तथा उसके भविष्य का वर्णन है। वर्तमान और अतीत भव की दु:ख परम्परा का विस्तार से वर्णन है। उनके दु:ख का कारण उनके द्वारा आचरित क्रूर कर्म ही है।

दु:खविपाक के दसों ही अध्ययनों का प्रतिपाद्य प्राय: समान है। सभी अध्ययनों में हिंसा, असत्य, परस्त्रीगमन, मांस-भक्षण, मदिरा-सेवन, अपराधी को क्रूर दण्ड देना, निरपराधी को सताना—इस प्रकार महातीव्र कषाय और अशुभ अध्यवसाय से संचित अशुभ कर्मों के अशुभविपाक का वर्णन है।

मनुष्य अपने पाप कर्मों का फल नरक गति और तिर्यञ्च गति में तो भोगता ही है, मनुष्य गति में भी भयंकर कष्टों की प्रताड़ना से प्रताड़ित होता है। एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को किस सीमा तक कष्ट दे सकता है इसका जीवन्त वर्णन इस आगम में वर्णित है। यथा—हाथ, पैर, कान, नाक, जीभ आदि का छेदन करना, नपुंसक बनाना, तपी हुई शलाका से आंखों में अंजन डालना, कुल्हाड़े से फाड़ना, वृक्ष पर उल्टा लटकाकर बांधना, गर्म किया हुआ रांगा, सीसा और गर्म तैल मुंह में डालना, उनसे अभिषेक करना। इस प्रकार के भयंकर कष्टों का सजीव वर्णन है।

इस आगम में विशेष बात यह है कि एक ओर व्यक्ति ऐसे क्रूर कर्म करता है। वही क्रूरकर्मा व्यक्ति एक दिन अपनी साधना, शुभ अध्यवसाय, शुभ लेश्या तथा भावों की निर्मलता से आरोहण की ओर अग्रसर होता हुआ सिद्ध अवस्था को प्राप्त कर लेगा। सम्यक् पुरुषार्थ से सब कुछ संभव है इस तथ्य को प्रस्तुत आगम में अच्छी तरह से स्पष्ट किया गया है।

विषय-वस्तु

इन दस अध्ययनों के मुख्य नायकों का वर्तमान और अतीत भव—

वर्तमान भवअतीत भव
(१) मृगापुत्रएकादि राष्ट्रकूट
(२) उज्झितकगोत्रास
(३) अभग्‍नसेननिर्णय
(४) शकट छणिक छागलिक
(५) बृहस्पतिदत्त महेश्‍वरदत्त पुरोहित
(६) नंदिवर्धनदुर्योधन (चारकपाल)
(७) उम्बरदत्तधन्वतरि वैद्य
(८) शौरिकदत्तश्रीद (राजा का रसोइया)
(९) देवदत्तासिंहसेन राजा
(१०) अंजुपृथिवीश्री (गणिका)

१. मृगापुत्र—मृगारानी का पुत्र होने से इसका नाम मृगापुत्र रखा गया। वह जन्म से अन्धा और आकृति रहित था। केवल लोढ़े के आकार का इन्द्रियविहीन और अत्यन्त दुर्गन्धयुक्त था। गौतम के पूछने पर भगवान महावीर ने उसके पूर्वभव के बारे में बताया कि वह एकादि राष्ट्रकूट पांच सौ गांवों का अधिपति था। लोगों को बहुत पीड़ित करता। अपने क्रूर आचरण से वह नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर मृगादेवी के गर्भ में पुत्र रूप में उत्पन्न होकर अपने द्वारा कृत अशुभ कर्मों का अनुभव कर रहा है।

२. उज्झितक—जन्म के साथ ही कचरे के ढेर पर फेंककर फिर उठाया गया इसलिए इसका नाम उज्झितक रखा गया। यह भी अपने पूर्वभव में अनेक पशुओं को मारकर उनका मांस स्वयं खाता, दूसरों को देता तथा अनेक प्रकार के दुराचार का सेवन कर नरक में पैदा हुआ। वहां से भद्रा के गर्भ से पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ है। यहां भी कामभोगों में आसक्त होने के कारण पुन: नरक में पैदा होगा।

३. अभग्‍नसेन—यह अपने पूर्वभव में अंडों का व्यापारी था। वहां विपुल कर्मों का संचय कर नरक में गया। वहां से निकलकर चोरों के सरदार विजय की पत्‍नी के गर्भ में पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ है। यहां भी लूट-खसोट करना, पथिकों का वध करना, गांवों को जलाना—ऐसे क्रूर कार्यों से जनता को पीड़ित करता। तब राजा महाबल ने युक्ति से पकड़कर उसके पारिवारिकजनों को उसके सामने मारकर उनका मांस उसे खिलाया। अपने क्रूर कर्मों से मरकर वह पुन: नरक में जाएगा।

४. शकट—यह भी अपने पूर्वभव में अनेक पशुओं की हिंसा करता, उनके मांस का विक्रय करता। स्वयं खाता, दूसरों को बांटता, ऐसे क्रूर कर्मों से नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर सुभद्रा के गर्भ में पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ है। यहां भी कामभोगों में आसक्त होने के कारण वध को प्राप्त होकर नरक में जाएगा।

५. बृहस्पतिदत्त—यह अपने पूर्वभव में महेश्‍वरदत्त राजपुरोहित था। राज्य की शान्ति के लिए होम करता, जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र चारों वर्णों के एक-एक और उत्कृष्ट एक सौ आठ बच्चों की बलि देता। अपने इस क्रूर कर्म से नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर वसुदत्ता के गर्भ में पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ है। यहां भी काम-भोग में आसक्त होने के कारण वध को प्राप्त होकर नरक में पैदा होगा।

६. नन्दिवर्धन—यह अपने पूर्वभव में दुर्योधन नाम का चारकपाल था। वह अपराधियों को ऐसा क्रूर दण्ड देता जिसको पढ़ने मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। वहां से मरकर वह नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर श्रीदाम राजा के पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ है। काम-भोग और राज्यासक्ति के कारण अपने पिता को मारकर स्वयं राज्य करना चाहता है। जब राजा को इस बात का पता लगा तब राजकुमार को पकड़वाकर वध का आदेश देता है। वह यहां से मरकर नरक में जाएगा।

७. उम्बरदत्त—यह अपने पूर्वभव में धन्वन्तरि वैद्य था। जो भी व्याधिग्रस्त व्यक्ति उसके पास आता उसे कभी किसी पशु या पक्षी का, कभी किसी पशु या पक्षी का मांस खाने का निर्देश देता। वह मरकर नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर सागरदत्त सार्थवाह के यहां पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ है। यहां इसके शरीर में एक साथ सोलह रोग उत्पन्न होने से तीव्र वेदना से मरकर वह नरक में पैदा होगा।

८. शौरिकदत्त—यह अपने पूर्वभव में मित्र राजा का श्रीद नाम का रसोइया था। वह हिंसा में रत, मांसप्रिय और लोलुपी था। रसासक्ति के कारण मरकर नरक में गया। वहां से निकलकर शौरिकदत्त मछुआरा बना। यहां भी वह मछलियों का मांस स्वयं खाता, उनका विक्रय करता। एक दिन उसके गले में मत्स्य कांटा लग गया। जिससे भयंकर वेदना से पीड़ित हो वह मृत्यु को प्राप्त कर नरक में पैदा होगा।

९. देवदत्ता—यह अपने पूर्वभव में सिंहसेन राजा था। वह श्यामा रानी में आसक्त होने के कारण अपनी ४९९ रानियों की माताओं को एक साथ जला देता है। यहां से मरकर नरक में पैदा होता है। वहां से निकलकर दत्त सार्थवाह के घर पुत्री के रूप में उत्पन्न होता है। यहां कामभोगों की आसक्ति के कारण वह अपनी सास को मार देती है। तब राजा भी विविध प्रकार से उसकी कदर्थना कर उसके वध का आदेश देता है। वह मरकर नरक में उत्पन्न होगी।

१०. अंजु—यह अपने पूर्वभव में पृथिवीश्री गणिका थी। मंत्र, तंत्र, चूर्ण आदि से राजा, मंत्री आदि अनेक व्यक्तियों को अपने वश में करके भोग भोगती। मरकर नरक में पैदा हुई। वहां से निकलकर धनदेव सार्थवाह के घर पुत्री के रूप में पैदा हुई है। विजय राजा के साथ विवाह हुआ है। योनिशूल से मरकर नरक में पैदा होगी

सुखविपाक

सुखविपाक के भी दस अध्ययन हैं। सभी अध्ययनों में नगर, उद्यान, चैत्य, यक्ष, यक्षायतन, माता-पिता तथा पत्‍नी के नाम हैं। सुख-विपाक के सभी नायकों के बारे में गौतम भगवान् से जिज्ञासा करते हैं। भगवन्! सुबाहुकुमार सब लोगों के लिए इष्ट है, मनोज्ञ है, कान्त है। सुबाहु कुमार ने मनुष्य सम्बन्धी ऐसी ॠद्धि कैसे प्राप्त की? भगवान् महावीर सुबाहुकुमार का पूर्वभव बताते हुए कहते हैं—इसने अपने पूर्वभव में सुदत्त अनगार को अपने हाथों से शुद्ध दान देकर संसार परीत किया जिससे इस प्रकार की ॠद्धि प्राप्त हुई है।

इस प्रकार सुखविपाक के दसों ही अध्ययनों के नायकों ने अपने पूर्वभव में सुपात्रदान देकर शुभ कर्मों का अर्जन किया। सबका वर्णन सुबाहु की तरह जानना चाहिए। ऐसा निर्देश किया गया है।

प्रस्तुत सूत्र के सुखविपाक के दस अध्ययनों के नाम और उनके पूर्वभव तथा प्रतिलाभित किए जाने वाले तीर्थंकर और मुनियों के नाम इस प्रकार हैं—

वर्तमान भव पूर्वभवतीर्थंकर और मुनि के नाम
१. सुबाहु कुमार१. सुमुख गाथापति१. सुदत्त अनगार
२. भद्रनन्दी कुमार२. विजय कुमार२. युगबाहु तीर्थंकर
३. सुजात कुमार३. ॠषभदत्त३. पुष्पदत्त अनगार
४. सुवासव कुमार४. धनपाल४. वैश्रमणभद्र अनगार
५. जिनदास५. मेघरथ राजा५. सुधर्म अनगार
६. धनपति (युवराज पुत्र)६. मित्र राजा६. संभूतविजय अनगार
७. महाबल कुमार७. नागदत्त गाथापति७. इन्द्रदत्त अनगार
८. भद्रनन्दी कुमार८. धर्मघोष गाथापति८. धर्मसिंह अनगार
९. महाचन्द्र कुमार९. जितशत्रु राजा९. धर्मवीर्य अनगार
१०. वरदत्त कुमार१०. विमलवाहन राजा१०. धर्मरुचि अनगार

सुखविपाक में शील, संयम, तप और श्रावक के व्रतों का वर्णन है। सभी नायक संयम, तप की आराधना करके मनुष्य और देव सम्बन्धी अनेक भव करने के बाद अन्त में सिद्धि गति को प्राप्त करते हैं। प्रस्तुत आगम का मुख्य बिन्दु है—पुण्य और पाप का फल भोगने के बाद सिद्धि गति प्राप्त करना।

कर्मवाद जैन दर्शन का मुख्य सिद्धान्त है। उस सिद्धान्त का प्रस्तुत आगम में दार्शनिक दृष्टि से गम्भीर चिन्तन नहीं हुआ है लेकिन कथानकों के माध्यम से कर्म की विचित्रता का एक रूप प्रस्तुत हुआ है। जिस कर्म के उदय से जीव अनुकूल वेदन करता है वह पुण्य कर्म है। जिस कर्म के उदय से जीव प्रतिकूल वेदन करता है वह पाप कर्म है। प्रस्तुत आगम को इनका निदर्शन माना जा सकता है।

दु:खविपाक में व्यक्ति क्रूर कर्म करता है उसका वैसा ही फल भोगता है। सुखविपाक में व्यक्ति अच्छे कर्म करता है उसका फल भी अच्छा अनुभव करता है, तब प्रश्‍न होता है व्यक्ति जैसा कर्म करता है वैसा ही फल भोगता है, तब क्या पुरुषार्थ का कोई मूल्य है?

कर्म में परिवर्तन

कर्म के अनेक नियम हैं। 'कर्मवाद' पुस्तक में आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने लिखा है—'कर्म का एक नियम है शक्ति का अल्पीकरण और शक्ति का संवर्धन। कर्म की जो फलदान की शक्ति है उसको कम भी किया जा सकता है और बढ़ाया भी जा सकता है। फलदान की कालावधि को बढ़ाया भी जा सकता है और कम भी किया जा सकता है।

कर्मवाद का दूसरा नियम है जाति परिवर्तन—कर्म की जाति को भी बदला जा सकता है। ठाणं सूत्र में एक चतुर्भंगी आती है—

पुण्य और उसका फल भी पुण्य

पाप और उसका फल भी पाप

पुण्य और उसका फल पाप

पाप और उसका फल पुण्य

प्रथम दो विकल्प निर्विवाद है। पुण्य का फल पुण्य और पाप का फल पाप मिलता है। लेकिन जिस कर्म का पुण्य रूप में बंध हुआ है उसका फल पाप रूप में हो सकता है। जिसका बन्ध पाप रूप में हुआ उसका फल पुण्य रूप में हो सकता है। यह परिवर्तन कैसे होगा?

कर्मबन्ध का हेतु है—कषाय और योग। चित्त की तीन अवस्थाएं है—१. तीव्र २. मध्यम ३. मन्द।

तीव्र—एक व्यक्ति तीव्र आसक्ति से कर्म करता है—यह चित्त की तीव्र अवस्था है।

मध्यम—एक व्यक्ति की प्रवृत्ति में कुछ आसक्ति होती है कुछ अनासक्ति—यह चित्त की मध्यम अवस्था है।

मन्द—एक व्यक्ति केवल जीवनयापन के लिए नानाविध प्रवृत्तियों में प्रवृत्त होता है—यह चित्त की मन्द अवस्था है।

निकाचित कर्मों को छोड़कर शेष कर्मों को व्यक्ति जिस रूप में चाहे उस रूप में बदल सकता है। इसलिए कर्म के फलभोग में वर्तमान के सत् पुरुषार्थ और असत् पुरुषार्थ का बहुत बड़ा योगदान है।

कर्म परिवर्तन के क्षेत्र में संक्रमण का सिद्धान्त भगवान् महावीर की एक वैज्ञानिक देन है। भगवान् ने कहा—कर्म को बदला जा सकता है। उसकी कालावधि को बढ़ाया और घटाया जा सकता है। यदि व्यक्ति का पुरुषार्थ जागृत हो, सक्रिय हो तो पहले बंधे हुए पाप कर्म को व्यक्ति अपनी तपस्या, साधना और संयम से पुण्य रूप में बदल लेता है। पहले बंधे हुए पुण्य कर्म को व्यक्ति अपने असत् आचरण और गलत पुरुषार्थ से पाप रूप में बदल लेता है। यह संक्रमण का सिद्धान्त पुरुषार्थ की महत्ता को उजागर करता है।'

प्रस्तुत आगम में दु:खविपाक के सभी नायकों ने अपने पूर्वभव में क्रूर कर्म किए तथा वर्तमान भव में भी दुष्प्रवृत्तियों से संलग्‍न रहने के कारण वध, बन्धन, रोग, प्रताड़ना आदि अनेक दु:खों का वेदन करते हैं।

सुखविपाक के सभी नायकों ने अपने पूर्वभव में सत् पुरुषार्थ से पुण्य का अर्जन किया तथा वर्तमान भव में भी सम्यक् आचरण और सत् पुरुषार्थ से अध्यात्म की दिशा में आरोहण करते हैं।

प्रस्तुत आगम में पुण्य और पाप के फल का जीवन्त वर्णन जहां पाठक को नई दिशा देता है वहां इस लघु ग्रन्थ में उस समय की सामाजिक परम्पराओं का और चिकित्सा पद्धति का भी व्यवस्थित क्रम मिलता है। रोग, रोग के कारण तथा रोग निवारण के उपायों का भी यत्किंचित् वर्णन है।

प्रस्तुत आगम में सोलह प्रकार के रोगों का उल्लेख हुआ है—

१. श्‍वास—दमा

२. कास—खांसी

३. ज्वर—बुखार

४. दाह—शरीर में जलन

५. कुक्षिशूल—पेट में शूल चलना

६. भगन्दर—गुदा पर फोड़ा

७. अर्श—बवासीर

८. अजीर्ण—भोजन का पाचन न होना

९. दृष्टिशूल—आंख में शूल चलना

१०. मूर्द्धशूल—सिर में शूल चलना

११. अकारिक—भूख न लगना

१२. अक्षिवेदना—आंख का दर्द

१३. कर्णवेदना—कान का दर्द

१४. कण्डू—खुजली

१५. उदर रोग—जलोदर आदि

१६. कोढ़—कुष्ठ रोग

आचारांग सूत्र में भी सोलह रोगों का उल्लेख मिलता है। वे रोग उपरोक्त रोगों से भिन्नता लिए हैं

१. गंडी—गंडमाल

२. कुष्ठी—कुष्ठ

३. राजयक्ष्मा—क्षय

४. अपस्मार—मृगी

५. काण—काणत्व

६. भगन्दर—गुदा पर फोड़ा

७. कुणित्व—गर्भाधान दोष के कारण हाथ आदि की विकलता

८. कुब्ज—कुबड़ापन

९. उदरी—उदर रोग

१०. मूक—गूंगापन

११. शूनिक—शोथ, सूजन

१२. ग्रासिनी—भस्मक

१३. वेपकी—कम्पनवात

१४. पीढसर्पी—पंगुता

१५. श्‍लीपद—हाथीपगा

१६. मधुमेहती—मधुमेह (शर्करा)

प्राचीन ग्रन्थों में सोलह प्रकार के रोगों का उल्लेख मिलता है, इनके अतिरिक्त भी रोग हो सकते हैं। वर्तमान में तो अनेक नए रोग सामने आ रहे हैं। प्राचीन ग्रन्थों में इनका नाम भी नहीं हैं।

सामाजिक परम्पराएं

उस समय एक सामाजिक परम्परा प्रचलित थी कि जिस बालक के माता-पिता की मृत्यु हो जाती और जब वह बालक अकेला रह जाता तब उस बालक को घर से निकाल दिया जाता और वह घर अन्य को दे दिया जाता था। अनुशासन और मार्गदर्शक के अभाव में बालक स्वच्छन्द विहारी बन जाता था।

उस समय एक परम्परा थी कि जिस माता के बच्चे जीवित नहीं रहते उनको जीवित रखने के लिए जन्म के साथ ही बच्चे को किसी अन्य को देकर अथवा कूड़े आदि के ढेर पर गिराकर पुन: उसे ग्रहण कर लेते। उसी के आधार पर बच्चे का नामकरण होता था। उज्झितक और शकट इसके निदर्शन हैं।

१. किसी वस्तु का राजकीय शुल्क नहीं लेना।

इस आगम को पढ़ने से एक तथ्य यह मिलता है उस समय आमोद-प्रमोद के लिए उत्सव का आयोजन होता, जिसे प्रमोद महोत्सव कहा जाता था। इस महोत्सव के अवसर पर जनता को सरकारी कर से मुक्त्त कर दिया जाता था तथा अन्य अनेक सुविधाएं भी दी जाती थी-

२. स्थान और पशुओं का कर नहीं लेना।

३. राजपुरुष किसी के घर में प्रवेश नहीं कर सकते।

४. ॠण धारण करने वाले को ॠण मुक्त कर दिया जाता।

५. नगर में सतत मृदंग बजते रहते।

६. गणिका आदि के द्वारा प्रवर नाटक होते।

७. अम्लान पुष्पमालाएं बांधी जाती।

प्रस्तुत सूत्र में उस समय राज्याधिकारी किस प्रकार जनता का शोषण करते, उसका चित्रण इस प्रकार है—

१. खेत में उत्पन्न होने वाले अनाज का एक भाग शासक कर के रूप में ले लेता।

२. अन्य वस्तुओं पर कर लगाता।

३. किसान बोने के लिए जो अन्न लेता उसे दुगुणा या तीन गुणा अन्न उसको वापस देना होता।

४. कोई व्यक्ति अन्याय के लिए आवाज उठाता उसे राजद्रोही करके दबा दिया जाता।

५. अपने प्रतिकूल व्यक्तियों पर हत्या आदि का आरोप लगाकर दण्डित किया जाता।

६. ब्याज अधिक लिया जाता।

चिकित्सा विधि

वर्तमान में चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। शल्य चिकित्सा की दृष्टि से जो विकास आज हुआ है वह पहले नहीं था। उस समय आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति प्रचलित थी। आयुर्वेदिक चिकित्सा में स्‍नेहपान, वमन, विरेचन, स्वेदन, अनुवासन आदि कराए जाते हैं। प्रस्तुत आगम में आयुर्वेदिक चिकित्सा के आठ अंगों का उल्लेख हुआ है तथा चिकित्सा विधि का भी उल्लेख हुआ है।

कथा शास्त्रीय दृष्टिकोण

प्रस्तुत आगम कथा प्रधान आगम है। ठाणं में चार प्रकार की कथाओं का उल्लेख है—

१. आक्षेपणी २. विक्षेपणी

३. संवेजनी ४. निर्वेदनी।

आक्षेपणी कथा के चार प्रकार हैं—

१. आचार आक्षेपणी में आचार का निरूपण होता है।

२. व्यवहार आक्षेपणी में व्यवहार-प्रायश्‍चित्त का निरूपण होता है।

३. प्रज्ञप्ति आक्षेपणी में संशयग्रस्त श्रोता को समझाने के लिए निरूपण होता है।

४. दृष्टिपात आक्षेपणी में श्रोता की योग्यता के अनुसार विविध नय दृष्टियों से तत्त्व का निरूपण होता है।

विक्षेपणी कथा के चार प्रकार हैं—

१. अपने सिद्धान्त का प्रतिपादन कर, दूसरे के सिद्धान्त का कथन करना।

२. दूसरों के सिद्धान्त का प्रतिपादन कर अपने सिद्धान्त की स्थापना करना।

३. सम्यक्‍वाद का प्रतिपादन कर मिथ्यावाद का प्रतिपादन करना।

४. मिथ्यावाद का प्रतिपादन कर सम्यक्‍वाद की स्थापना करना।

संवेजनी कथा के चार प्रकार हैं—

१. मनुष्य जीवन की असारता दिखाना।

२. देव, तिर्यंच आदि के जन्मों की मोहमयता और दु:खमयता बताना।

३. अपने शरीर की अशुचिता का प्रतिपादन करना।

४. दूसरे के शरीर की अशुचिता का प्रतिपादन करना।

निर्वेदनी कथा के चार प्रकार हैं—

१. वर्तमान के सुचीर्ण अथवा दुश्‍चीर्ण कर्म का वर्तमान में फल देने का निरूपण करने वाली कथा।

२. वर्तमान के सुचीर्ण अथवा दुश्‍चीर्ण कर्म का भविष्य में फल देने का निरूपण करने वाली कथा।

३. पूर्वजन्म के सुचीर्ण अथवा दुश्‍चीर्ण कर्म का पूर्वजन्म में फल देने का निरूपण करने वाली कथा।

४. पूर्वजन्म के सुचीर्ण अथवा दुश्‍चीर्ण कर्म का वर्तमान में फल देने का निरूपण करने वाली कथा।

ठाणं में कथा के तीन प्रकार भी बतलाए गए हैं—अर्थकथा, धर्मकथा, कामकथा।

प्रस्तुत आगम का निर्वेदनी कथा में समावेश किया जा सकता। इसमें सुचीर्ण और दुश्‍चीर्ण कर्म के शुभ और अशुभ विपाक का वर्णन है।

प्रस्तुत ग्रन्थ पर अभयदेवसूरि द्वारा रचित वृत्ति है लेकिन यह वृत्ति प्रथम श्रुतस्कन्ध पर ही है। वृत्तिकार ने ग्रन्थ के सभी कठिन शब्दों को व्याख्यायित करने का प्रयत्‍न किया है।

साध्वी विमलप्रज्ञा

साध्वी उदितयशा

♦

अनुक्रम

अनुक्रम

1. मृगापुत्र

2. उज्झितक

3. अभग्‍नसेन

4. शकट

5. बृहस्पतिदत

6. नन्दिवर्धन

7. उम्‍बरदत

8. शौरिकदत्त

9. देवदत्ता

10. अंजू

1. सुबाहु

2. भद्रनन्दी

3. सुजात

4. सुवासव

5. जिनदास

6. धनपति

7. महाबल

8. भद्रनन्दी

9. महाचन्द्र

10. वरदत

मृगापुत्र

1

मृगापुत्र

आमुख

विपाक सूत्र के दो श्रुतस्कन्ध हैं—दु:खविपाक और सुखविपाक। प्रथम श्रुतस्कन्ध के प्रथम अध्ययन का नाम है मृगापुत्र। मृगापुत्र पूर्वभव में उपार्जित प्रकृष्ट पाप कर्म के उदय से जब रानी मृगा के गर्भ में आया तो रानी राजा के लिए अप्रिय हो गई। वह जन्म से ही अंधा, बहरा, लूला-लंगड़ा और हुण्डक-संस्थान वाला था। उसके हाथ, पैर, कान, नाक, आंख आदि अवयवों का अभाव था। मात्र उनके निशान थे। मृगादेवी जन्म के साथ ही उसे कूड़े के ढेर पर फेंक देना चाहती थी लेकिन पति के कहने से उसे भूगृह में छिपाकर उसका लालन-पालन किया।

जहां मृगापुत्र रहता वह स्थान असह्य सडांध से व्याप्त था। जब गौतम स्वामी ने मृगादेवी के साथ उस स्थान में प्रवेश किया, तब उन्होंने देखा—मृगापुत्र भस्मक व्याधि से ग्रस्त होने के कारण जो भी खाता वह तत्काल रुधिर और मवाद में बदल जाता। वह उसका वमन करता फिर उसे ही चाटने लगता।

यह वेदना, यह दु:ख व्यक्ति का स्वकृत है। उत्तराध्ययन सूत्र में यही सत्य उजागर हुआ है—

अप्पा कत्ता विकत्ता य।

दुहाण य सुहाण य।।

दु:ख और सुख की कर्ता स्वयं अपनी आत्मा है। कर्मबन्ध का हेतु है राग और द्वेष। जीव राग आदि तीव्र और संक्लिष्ट परिणामों से तीव्र, मन्द परिणामों से मन्द और मध्यम परिणामों से मध्यम शुभ-अशुभ कर्मोपचय करता है।

मृगापुत्र ने भी अपने पूर्वभव में सघन कर्मों का उपार्जन किया। वह पूर्वभव में एकादि राष्ट्रकूट था। वह विजय वर्धमान खेट के ५०० गांवों का अधिपति था। वह अपने सुख के लिए जनता के साथ क्रूर व्यवहार करता। जनता का शोषण करता। अधिक ब्याज लेता। पथिकों को मरवाकर उनका धन ग्रहण कर लेता। निर्दोष व्यक्तियों को दण्डित करता। इस प्रकार के क्रूर कार्यों से उसने अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन किया।

आगम में असातवेदनीय कर्म-बन्ध के कारणों का उल्लेख हुआ है—

१. प्राण, भूत, जीव, सत्त्व को अपनी असत् प्रवृत्ति से दु:ख देना।

२. दीन बनाना।

३. शरीर को हानि पहुंचाने वाला शोक पैदा करना।

४. रुलाना।

५. लाठी आदि से प्रहार करना।

६. परितापित करना।

ऐसी प्रवृत्ति करता हुआ व्यक्ति असातवेदनीय कर्म का बन्ध करता है।

आग लगाकर गांवों को जलाना, निर्दोष व्यक्तियों पर दोषारोपण कर उन्हें पीड़ित करना—ये कार्य महामोहनीय कर्म बन्ध के कारण हैं।

एकादि राष्ट्रकूट ने अपने क्रूर आचरण से असातवेदनीय और महामोहनीय कर्म का सघन बन्ध किया। उसी भव में उसके शरीर में सोलह रोग उत्पन्न हो गए। यहां सहज प्रश्‍न उभरता है कि उसके रोगों का कारण क्या था?

कर्म मीमांसा की दृष्टि से विचार करते है तो एक नया तथ्य हमारे सामने आता है—निकाचित कर्मों को छोड़कर शेष कर्मों को व्यक्ति अपने आचरण और पुरुषार्थ के आधार पर पुण्य को पाप में और पाप को पुण्य में बदल सकता है। जिससे शुभ कर्मों का विपाक अशुभ और अशुभ कर्मों का विपाक शुभ हो सकता है।

एकादि राष्ट्रकूट के भी बुरे आचरण और पुरुषार्थ से शुभ कर्म अशुभ में बदल गए ऐसी संभावना की जा सकती है अथवा अशुभ कर्मों का उदय भी हो सकता है। अशुभ कर्मों का उदय प्रतिकूल संवेदन पैदा करता है। वह प्रतिकूल संवेदन जिस रूप में बंधा है उसी रूप में उदय आ सकता है अथवा द्रव्य, क्षेत्र, काल और भाव के अनुसार अन्य किसी भी रूप में उभर सकता है। एकादि राष्ट्रकूट ने सोलह रोगों के रूप में प्रतिकूल संवेदन का अनुभव किया। वह उसके अशुभ कर्म का विपाक था।

इस कथा में सार रूप में ये बिन्दु उपलब्ध होते हैं—

• लोभ और आसक्ति के कारण व्यक्ति असत् आचरण करता है।

• एक व्यक्ति के सघन अशुभ के उदय से उसका निकटस्थ व्यक्ति भी प्रभावित होता है, जैसे—मृगापुत्र के गर्भ में आने से मृगा रानी अपने पति के लिए अप्रिय हो गई।

• व्यक्ति अपने आचरण और पुरुषार्थ के द्वारा अपने शुभ कर्मों को अशुभ में और अशुभ कर्मों को शुभ में बदल सकता है।

पढमो सुयक्खंधो : प्रथम श्रुतस्कन्ध

पढमं अज्झयणं: प्रथम अध्ययन

मियापुत्ते : मृगापुत्र

मूल

उक्खेव-पदं

१. तेणं कालेणं तेणं समएणं चंपा नामं नयरी होत्था—वण्णओ। पुण्णभद्दे चेइए।।

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये 'चम्पा' नाम नगरी बभूव—वर्णक:। पूर्णभद्रं चैत्यम्।

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. उस काल और उस समय१ चम्पा नाम की नगरी२ थी३—नगरी का वर्णन४। वहां पूर्णभद्र नाम का चैत्य५ था।

सूत्र १

१. उस काल और उस समय (तेणं कालेणं तेणं समएणं)

यहां काल और समय दो शब्दों का प्रयोग हुआ है। काल शब्द प्रलम्ब कालखण्ड का बोध कराता है यानी वर्तमान अवसर्पिणी का चतुर्थ विभाग। समय शब्द उस निश्‍चित कालावधि का सूचक है जिस समय भगवान् महावीर ने प्रवचन किया था।

२. चम्पा नगरी (चंपा नामं नयरी)

यह अंग जनपद की राजधानी थी। कनिंघम ने इसकी पहचान भागलपुर से २४ मील पूर्व स्थित आधुनिक 'चम्पापुर' और 'चम्पानगर' नामक दो गांवों से की है। उन्होंने लिखा है—भागलपुर से ठीक २४ मील पर 'पत्थारघाट' है। यहीं या इसके आस-पास ही चम्पा की अवस्थिति होनी चाहिए। इसके पास ही पश्‍चिम की ओर एक बड़ा गांव है, जिसे चम्पानगर कहते हैं और एक छोटा गांव है जिसे चम्पापुर कहते हैं। संभव है ये दोनों प्राचीन राजधानी 'चम्पा' की सही स्थिति के द्योतक हो।

फाहियान ने चम्पा को पाटलिपुत्र से 18 योजन पूर्व दिशा में, गंगा के दक्षिण तट पर स्थित माना है।

स्थानांग (१०/७१७) में उल्लिखित दस राजधानियों में तथा दीर्घनिकाय में वर्णित छह महानगरियों में चम्पा का उल्लेख है।

महाभारत १२।५।१३४ के अनुसार चम्पा का प्राचीन नाम मालिनी था। महाराज चम्प ने उसका नाम परिवर्तित कर चम्पा रखा।

यह भी माना जाता है कि मगध सम्राट् श्रेणिक की मृत्यु के बाद कुमार कूणिक को राजगृह में रहना अच्छा नहीं लगा। उसने एक स्थान पर चम्पक के सुन्दर वृक्षों को देखकर 'चम्पा' नगर बसाया।

३. थी (होत्था)

सूत्रकार ने चम्पा नगरी के लिए 'थी' शब्द का प्रयोग किया है। यहां प्रश्‍न उपस्थित होता है कि वह नगरी तो आज भी है तब होत्था शब्द का प्रयोग क्यों किया गया है? वृत्तिकार ने इसका समाधान देते हुए लिखा है कि अवसर्पिणी काल हीयमान होने के कारण जो चम्पा नगरी सुधर्मा स्वामी के समय में थी वह वर्तमान में नहीं है। इस अपेक्षा से 'चम्पा नगरी थी' का प्रयोग किया गया है।

५. वर्णक (वण्णओ)

अढ़ाई हजार वर्ष पूर्व लेखन की प्रणाली बहुत कम प्रचलित थी। मध्यकाल में लेखन की पद्धति चली। किन्तु हस्तलेखन का कार्य बहुत जटिल था। ग्रन्थ गौरव से बचने तथा लेखन की सुविधा की दृष्टि से सूत्र-शैली का विकास हुआ। 'वर्णक' उसी का प्रतीक है। वर्णक को शैलीगत भी माना जा सकता है। सभी नगर और चैत्य एक जैसे नहीं होते, जैसे—काव्यानुशासन में कवि-सिद्धान्त सत्य होता है। उसके अनुसार जलाशय मात्र में कमल का वर्णन किया जा सकता है। इसी प्रकार नगर आदि का वर्णन शैलीगत सत्य है। प्रस्तुत आगम में अनेक स्थानों पर 'वण्णओ' का प्रयोग किया गया है।

५. पूर्णभद्र चैत्य (पुण्णभद्दे चेइए)

यह पूर्णभद्र चैत्य चम्पानगरी के उत्तर-पूर्व दिशा में अवस्थित था। आप्टे में चैत्य के अनेक अर्थ किए हैं—चिता सम्बन्धी, प्रत्येक आत्मा, वल्मीक, सीमा चिह्न बनाने वाले पत्थरों का निर्मित ढेर, स्मारक, समाधि-मन्दिर, यज्ञशाला, धर्मस्थान, वेदिका, मृगवन, मन्दिर, प्रतिबिम्ब, उदुम्बर, पीपल, वट आदि धार्मिक वृक्ष।

आगम साहित्य में भी 'चैत्य' शब्द अनेक स्थानों में प्रयुक्त हुआ है—

१. व्यंतर का आयतन। 'चैत्यं संज्ञाशब्दत्वात् देवबिम्बं तदाश्रयत्वात् तद्गृहमपि चैत्यं तच्चेह व्यन्तरायतनम्'।

२. इष्ट देवता की प्रतिमा। चैत्यम्—इष्टदेवता प्रतिमा।

३. उद्यान। चैत्यम्—उद्यानम्

श्रीमज्जयाचार्य ने चेइय शब्द के दो अर्थ किए हैं पहला ज्ञान और दूसरा केवली।

प्रस्तुत आगम में चैत्य शब्द का अर्थ पूर्णभद्र नामक व्यन्तर देव का मन्दिर है।

२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतेवासी अज्जसुहम्मे नामं अणगारे जाइसंपण्णे वण्णओ, चउद्दसपुव्वी चउनाणोवगए पंचहिं अणगारसएहिं सद्धिं संपरिवुडे पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे सुहंसुहेणं विहरमाणे जेणेव चंपा नयरी जेणेव पुण्ण-भद्दे चेइए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। परिसा निग्गया। धम्मं सोच्चा निसम्म जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तेवासी आर्यसुधर्मा नाम अनगार: जातिसम्पन्न: वर्णक:, चतुर्दशपूर्वी चतुर्ज्ञानोपगत: पंचभि: अनगारशतै: सार्द्धं सम्परिवृत: पूर्वानुपूर्वीं चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: सुखंसुखेन विहरन् यत्रैव चम्पा नगरी यत्रैव पूर्णभद्रं चैत्यं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति। परिषद् निर्गता। धर्मं श्रुत्वा निशम्य यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता तामेव दिशं प्रतिगता।

२. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के अंतेवासी६ आर्य सुधर्मा७ नामक अनगार थे। वे जाति८-सम्पन्न थे। आर्य सुधर्मा का वर्णन।

सूत्र २

६. अंतेवासी (अंतेवासी)

अंतेवासी का शाब्दिक अर्थ है—निकट रहने वाला। इन्द्रभूति गौतम सदा भगवान् महावीर के सन्निकट रहते थे इसलिए उन्हें अंतेवासी कहा गया है। बौद्ध साहित्य में अंतेवासी को 'सद्धिं विहारी'—आचार्य के साथ विहार करने वाला, रहनेवाला कहा गया है।

(विशेष विवरण के लिए देखें भगवती खण्ड १, सूत्र ९ का भाष्य।)

७. आर्य सुधर्मा (अज्ज सुहुम्मे)

आर्य सुधर्मा का जन्म विक्रम पूर्व ५५० में कोल्लाग सन्निवेश के अग्‍निवेश्यायन गोत्रीय ब्राह्मण धम्मिल्ल के वहां हुआ। इनकी माता का नाम भद्दिला था। ये पचास वर्ष की अवस्था में प्रव्रजित हुए। बयालीस वर्ष तक छद्मस्थ अवस्था में और आठ वर्ष तक केवली अवस्था में रहे। इनका पूर्ण आयुष्य सौ वर्ष का था। भगवान महावीर के निर्वाण के समय सुधर्मा के अतिरिक्त नौ गणधर निर्वाण को प्राप्त हो गए थे। इसलिए संघ संचालन का दायित्व गणधर सुधर्मा पर आ गया। वर्तमान में उपलब्ध एकादशांग की रचना कर अगाध आगमराशि को सुरक्षित रखा। एक मास का अनशन कर राजगृह के वैभारगिरि पर्वत पर वीर निर्वाण संवत् २० में निर्वाण को प्राप्त हो गए।

८. जातिसम्पन्न (जाइसपण्णे)

प्रस्तुत सूत्र में आर्य सुधर्मा के अनेक विशेषणों का उल्लेख हुआ है। उनका एक विशेषण जाति-सम्पन्न है। जाति-सम्पन्न का अर्थ है जिनका मातृ-पक्ष उत्तम है।

चतुर्दशपूर्वी, चार ज्ञान९ से समन्वित आर्य सुधर्मा पांच सौ साधुओं के साथ संपरिवृत हो क्रमानुसार विचरते हुए१०, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए११ और सुखपूर्वक विहार करते हुए१२ जहां चम्पा नगरी थी, जहां पूर्णभद्र चैत्य था, वहीं पहुंचे, पहुंचकर मुनि के प्रवास-योग्य१३ स्थान की अनुमति लेकर१४ संयम और तप से आत्मा को भावित करते हुए विहरण करने लगे। परिषद् ने निर्गमन किया। धर्म सुनकर, अवधारित कर जिस दिशा से आई, उसी दिशा में लौट गई।

९. चतुर्दशपूर्वी, चार ज्ञान से समन्वित (चउद्दसपुव्वी चउनाणोवगए)

ज्ञान मीमांसा के अनुसार ज्ञान पांच है—मतिज्ञान, श्रुतज्ञान, अवधिज्ञान, मन:पर्यवज्ञान और केवलज्ञान।

बारहवां अंग दृष्टिवाद हैं। वह वर्गीकृत रूप में पांच विभागों में विभाजित है। उसमें तीसरा विभाग पूर्वगत है। उसमें चौदहपूर्वों का समावेश हुआ है। उसका ज्ञाता चतुर्दशपूर्वी या श्रुतकेवली कहलाता है। चौदहपूर्वों का श्रुतज्ञान में अन्तर्भाव होता है, किन्तु श्रुतज्ञानी का चतुर्दशपूर्वी होना अनिवार्य नहीं है। चतुर्दशपूर्वी का अर्थ है प्रकृष्टज्ञानी होना। श्रुतकेवली की तुलना केवली से की गई है। केवली सब द्रव्यों और पर्यायों को साक्षात् जानता है और श्रुतकेवली उन्हें श्रुत के आधार पर जानता है।

श्रुतकेवली को कहीं द्वादशांगवित् और कहीं चतुर्दशपूर्वी कहा गया है।

आर्य सुधर्मा चतुर्दशपूर्वी तथा चार ज्ञान के धारक थे।

१०. क्रमानुसार.....विचरते हुए (पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे)

उस समय सारा भारत अनेक इकाइयों में बंटा हुआ था। छोटे-छोटे राज्य थे, उन सबकी प्रभुसत्ता स्वतंत्र थी। जैन मुनि अनेक राज्यों में संचरण करते थे। कुछ राज्यों के राजा जैन धर्मावलम्बी थे। मुनियों को ध्यान रखना पड़ता था कि वे राज्यों का क्रमश: स्पर्श करते हुए आगे बढ़े। किसी एक राज्य को बीच में अस्पृष्ट छोड़ देने से राजा के कुपित होने का भय रहता था।

११. ग्रामानुग्राम...परिव्रजन करते हुए (गामाणुगामं दूइज्जमाणे)

जैन मुनि गांवों और नगरों में आया-जाया करते थे। उस समय प्रसिद्ध १३ राजधानियां—चंपा, राजगृह आदि में बार-बार जाने आने का निषेध था। अत: मुनि गांवों में अधिक रहते थे। बड़े-बड़े गांव भी अनेक उपगांवों में बंटे हुए थे। मुनि उन गांवों का स्पर्श करते, किसी की उपेक्षा नहीं करते, उल्लंघन कर आगे नहीं जाते।

१२. सुखपूर्वक विहार करते हुए (सुहंसुहेण विहरमाणे)

'विहार' के दो अर्थ हैं—चलना, निवास करना। दोनों एक दूसरे से विपरीत हैं। जैन आगमों में इन दोनों अर्थों में 'विहरण' शब्द प्रयुक्त हुआ है। स्थान-स्थान पर विहरइ शब्द आता है। प्रसंग के अनुसार इसके अनेक अर्थ हो जाते हैं—

१. विहार करना।

२. जीवनयापन करना।

३. निवास करना।

४. ध्यान कोष्ठ में जाना।

सुहंसुहेण'—यह विशेषण छोटे-छोटे विहार का द्योतक है। जिस विहार में शारीरिक खिन्नता न हो, संयम की आराधना में बाधा उपस्थित न हो, उसे सुखपूर्वक विहार कहा जाता है। इसमें चलना, चलते-चलते गांव में एक, दो, पांच दिनों के लिए विश्राम हेतु ठहरना परिलक्षित होता है।

१३. प्रवास-योग्य (अहापडिरूवं)

अहापडिरूवं का अर्थ है—मुनि के प्रवास योग्य। इसकी यह भी ध्वनि है कि जैन मुनि अनेक श्रेणियों में विभक्त थे। साधना की विभिन्न श्रेणियां उस समय अनुमत थी। जैसे कुछ मुनि जिनकल्प की साधना करते थे और कुछ मुनि यथालन्दक होते थे। कुछ मुनि विशिष्ट अभिग्रहधारक और कुछ मुनि महाप्राण आदि ध्यान की साधना करने वाले होते थे। उन सबके लिए एक ही प्रकार का स्थान उपयुक्त नहीं होता था। इसलिए जिस मुनि के लिए जो उचित होता, वह स्थान यथोचित—प्रवास योग्य स्थान कहलाता है।

१४. अनुमति लेकर (ओगिण्हित्ता)

अवग्रहण में केवल प्राप्ति ही नहीं, आज्ञापूर्वक प्राप्ति का भाव है। मुनि बिना स्वामी की आज्ञा के एक तिनका भी नहीं ले सकता। अत: स्थान ग्रहण करने से पूर्व स्वामी की आज्ञा लेना अनिवार्य हो जाता है।

शब्द विमर्श

ओग्गहं—स्थानं।

सोच्चा—सुनकर।

निसम्म—अवधारण कर।।

पाउब्भूया—प्रगट हुई, आई।।

३. तेणं कालेणं तेणं समएणं अज्जसुहम्मस्स अंतेवासी अज्जजंबू नामं अणगारे सत्तुस्सेहे जहा गोयमसामी तहा जाव झाणकोट्ठोवगए संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये आर्यसुधर्मण: अन्तेवासी आर्यजम्बु: नाम अनगार: सप्तोत्सेध: यथा गौतमस्वामी तथा यावत् ध्यानकोष्ठोपगत: संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।।

३. उस काल और उस समय आर्य सुधर्मा के अंतेवासी आर्य जम्बू१५ नामक अनगार सात हाथ की ऊंचाई वाले जैसा गौतम स्वामी का वर्णन है उसी तरह यावत् ध्यान कोष्ठक में प्रविष्ट हो, संयम और तप से१६ आत्मा को भावित करते हुए विहरण करते थे।

सूत्र ३

१५. आर्य जम्बू (अज्जजंबू)

आर्य सुधर्मा के उत्तराधिकारी थे आर्य जम्बू। उनका जन्म विक्रम पूर्व ४८६ में राजगृह निवासी वैश्य परिवार में हुआ। माता का नाम धारिणी और पिता का नाम ॠषभदत्त था। १६ वर्ष की अल्पायु में आर्य सुधर्मा द्वारा दीक्षित हुए। ३६ वर्ष की अवस्था में आर्य सुधर्मा के बाद आचार्यपद का दायित्व संभाला। इस अवसर्पिणी के वे अंतिम केवली बने।

१६. संयम और तप से (संजमेणं तवसा)

भगवती की वृत्ति में संयम का अर्थ संवर किया है। जीतकल्पभाष्य में संयम का अर्थ नियमन अथवा उपरति है। स्थानांग वृत्ति में संवर का अर्थ निरोध किया गया है।

जिससे कर्म की निर्जरा होती है वह तप है। उसके बारह प्रकार है।

४. तए णं अज्जजंबू नामे अणगारे जायसड्ढे जाव जेणेव अज्जसुहम्मे अणगारे तेणेव उवागए तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जाव पज्जुवासमाणे एवं वयासी—जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दसमस्स अंगस्स पण्हावागरणाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, एक्कारसमस्स णं भंते! अंगस्स विवागसुयस्स समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

तत: आर्यजम्बु: नाम अनगार: जातश्रद्ध: यावत् यत्रैव आर्यसुधर्मा अनगार: तत्रैव उपागत: त्रि: आदक्षिण-प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा यावत् पर्युपासीन: एवम् अवादीत्—यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दशमस्य अङ्गस्य प्रश्‍नव्याकरणानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, एकादशमस्य भदन्त! अङ्गस्य विपाकश्रुतस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

४. तब आर्य जम्बू नामक अनगार के मन में श्रद्धा (इच्छा) उत्पन्न हुई यावत् वे जहां आर्य सुधर्मा अनगार थे, वहीं पहुंचे। दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की१७, प्रदक्षिणा कर वंदन किया नमस्कार किया१८, वंदन कर नमस्कार कर यावत् पर्युपासना करते हुए इस प्रकार बोले—

सूत्र ४

१७. दांयी ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा (तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिण)

तिक्खुत्तो अर्थात् तीन बार। आदक्षिण-प्रदक्षिणा एक बार नहीं तीन बार की जाती है।

आदक्षिण—प्रदक्षिणा कृतिकर्म का एक प्रकार है। वृत्तिकार ने इसका अर्थ किया है—दक्षिण हस्त से प्रारम्भ कर चारों ओर प्रदक्षिणा करना।

प्राचीन काल में अपने इष्ट देव या गुरु के चारों ओर घूमकर प्रदक्षिणा की जाती थी। उसका प्रारम्भ गुरु के दाएं हाथ की ओर से होता और प्रदक्षिणा करने वाले के शरीर का दायां भाग निरन्तर गुरु की ओर रहता। इस प्रकार आदक्षिण और प्रदक्षिण दोनों पद परिक्रमा की विधि के सूचक हैं। प्रदक्षिणा का अर्थ नमस्कार या सम्मानपूर्ण व्यवहार भी है।

१८. वंदन किया नमस्कार किया (वंदइ नमंसइ)

वृत्तिकार के अनुसार वंदना अर्थात् स्तुति करना, नमस्कार अर्थात् प्रणाम करना।

भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दसवें अंग प्रश्‍नव्याकरण का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! ग्यारहवें अंग विपाकश्रुत का (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

५. तए णं अज्जसुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं एक्कार-समस्स अंगस्स विवागसुयस्स दो सुयक्खंधा पण्णत्ता, तं जहा— दुहविवागा य सुहविवागा य।।

तत: आर्यसुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन एकादशमस्य अङ्गस्य विपाकश्रुतस्य द्वौ श्रुतस्कन्धौ प्रज्ञप्तौ, तद्यथा—दु:खविपाका: च सुखविपाका: च।

५. तब आर्य सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने ग्यारहवें अंग विपाकश्रुत के दो श्रुतस्कन्ध प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—दु:ख विपाक और सुख विपाक।

६. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं एक्कार-समस्स अंगस्स विवागसुयस्स दो सुयक्खंधा पण्णत्ता, तं जहा— दुहविवागा य सुहविवागा य। पढमस्स णं भंते! सुयक्खंधस्स दुहविवागाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन एकादशमस्य अङ्गस्य विपाकश्रुतस्य द्वौ श्रुतस्कन्धौ प्रज्ञप्तौ, तद्यथा—दु:खविपाका: च सुखविपाका: च। प्रथमस्य भदन्त! श्रुतस्कन्धस्य दु:खविपाकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

६. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने ग्यारहवें अंग विपाकश्रुत के दो श्रुतस्कन्ध प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—दु:ख विपाक और सुख विपाक। भंते! प्रथम श्रुतस्कन्ध दु:ख विपाकों का (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

७. तए णं अज्जसुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—

तत: आर्यसुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—

७. तब आर्य सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:ख विपाकों के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किए हैं, जैसे—

संगहणी-गाहा

१. मियउत्ते य २. उज्झियए, ३. अभग्ग ४. सगडे ५. बहस्सई ६. नंदी। ७. उंबर ८. सोरियदत्ते य,९. देवदत्ता य १०. अंजू य।।१।।

संग्रहणी-गाथा

१. मृगापुत्र: च २. उज्झितक:, ३. अभग्‍न: ४. शकट: ५. बृहस्पति: ६. नन्दी ७. उम्बर: ८. शौरिकदत्त: च ९. देवदत्ता च १०. अञ्जू: च।।१।।

संग्रहणी-गाथा

१. मृगापुत्र २. उज्झितक ३. अभग्‍न ४. शकट ५. बृहस्पति ६. नन्दी ७. उम्बरदत्त ८. शौरिकदत्त ९. देवदत्ता १०. अंजु।

८. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—मियउत्ते जाव अंजू य। पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स दुहविवागाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद् यथा—मृगापुत्र: यावत् अञ्जू: च। प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य दु:खविपाकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

८. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:ख विपाकों के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं, जैसे—मृगापुत्र यावत् अंजु। भंते! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:ख विपाकों के प्रथम अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

मियापुत्त-वण्णग-पदं

९. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं मियग्गामे नामं नयरे होत्था— वण्णओ।।

मृगापुत्र-वर्णक-पदम्

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये मृगग्रामं नाम नगरं बभूव—वर्णक:।

मृगापुत्र-वर्णक-पद

९. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय मृगग्राम नाम का नगर था—नगर का वर्णन।

१०. तस्स णं मियग्गामस्स नयरस्स बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए चंदणपायवे नामं उज्जाणे होत्था— सव्वोउय-पुप्फ-फल-समिद्धे— वण्णओ।।

तस्य मृगग्रामस्य नगरस्य बहि: उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे चन्दनपादपं नाम उद्यानं बभूव—सर्वर्तुक-पुष्प-फल-समृद्धम्—वर्णक:।

१०. उस मृगग्राम नगर के बाहर उत्तर-पूर्व दिग् भाग में चन्दनपादप नाम का उद्यान था। वह सब ॠतुओं में होने वाले पुष्प और फलों से समृद्ध था—उद्यान का वर्णन।

११. तत्थ णं सुहम्मस्स जक्खस्स जक्खाययणे होत्था—चिराइए जहा पुण्णभद्दे।।

तत्र सुधर्मण: यक्षस्य यक्षायतनं बभूव—चिरादिकं यथा पूर्णभद्रम्।

११. वहां यक्ष सुधर्मा का यक्षायतन था। जो प्राचीन था, जैसे पूर्णभद्र चैत्य।

१२. तत्थ णं मियग्गामे नयरे विजए नामं खत्तिए राया परिवसइ— वण्णओ।।

तत्र मृगग्रामे नगरे विजय: नाम क्षत्रिय: राजा परिवसति—वर्णक:।

१२. वहां मृगग्राम नगर में विजय नाम का क्षत्रिय राजा रहता था—राजा का वर्णन।

१३. तस्स णं विजयस्स खत्तियस्स मिया नामं देवी होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरा— वण्णओ।।

तस्य विजयस्य क्षत्रियस्य मृगा नाम देवी बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय-शरीरा—वर्णक:।

१३. उस विजय क्षत्रिय के मृगा नाम की रानी थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था—शरीर का वर्णन।

१४. तस्स णं विजयस्स खत्तियस्स पुत्ते मियाए देवीए अत्तए मियापुत्ते नामं दारए होत्था—जातिअंधे जातिमूए जातिबहिरे जातिपंगुले हुंडे य वायव्वे। नत्थि णं तस्स दारगस्स हत्था वा पाया वा कण्णा वा अच्छी वा नासा वा। केवलं से तेसिं अंगोवंगाणं आगिती आगितिमेत्ते।।

तस्य विजयस्य क्षत्रियस्य पुत्र: मृगाया: देव्या: आत्मज: मृगापुत्र: नाम दारक: बभूव—जात्यन्ध: जातिमूक: जातिबधिर: जातिपङ्गुल: हुण्डश्‍च वायव:। नास्ति तस्य दारकस्य हस्तौ वा पादौ वा कर्णौ वा अक्षिणी वा नासे वा। केवलं तस्य तेषाम् अङ्गोपाङ्गानाम् आकृति: आकृतिमात्रम्।

१४. उस विजय क्षत्रिय का पुत्र, मृगादेवी का आत्मज मृगापुत्र नाम का बालक था। वह जन्म से अंधा, जन्म से मूक, जन्म से बहरा, जन्म से पंगु, हुण्ड संस्थान वाला१९ तथा वायु रोग से पीड़ित था। उस बालक के हाथ, पैर, कान, आंख, नाक नहीं थे। उसके उन अंगोपांगों की आकृति केवल आकृति मात्र थी।

सूत्र १४,१५

१९. हुण्ड (हुण्ड)

अनुयोगद्वार में छह प्रकार के संस्थानों का वर्णन है। संस्थान का अर्थ है आकृति अथवा शरीर के अवयवों की रचना। छह प्रकार के संस्थानों में हुण्ड संस्थान अन्तिम है। विकलेन्द्रिय, नैरयिक, सम्मूर्च्छिम तिर्यंच, सम्मूर्च्छिम मनुष्य—इनके हुण्ड संस्थान होता है। शेष पंचेन्द्रिय तिर्यंच और मनुष्य के छहों संस्थान होते हैं। वृत्तिकार ने हुण्ड का अर्थ शरीर के सब अवयव प्रमाण रहित किया है।

शब्द विमर्श

जातिअंधे—जन्म से अन्धा।

वायव्वे—वात रोग से पीड़ित।

आगिती—आकार।

आगितिमेत्ते—उचित स्वरूप से रहित।

रहस्सियंसि—एकान्त, लोगों से अज्ञात।

१५. तए णं सा मियादेवी तं मियापुत्तं दारगं रहस्सियंसि भूमिघरंसि रहस्सिएणं भत्तपाणेणं पडिजागर-माणी-पडिजागरमाणी विहरइ।।

तत: सा मृगादेवी तं मृगापुत्रं दारकं राहसिके भूमिगृहे राहसिकेन भक्तपानेन प्रतिजाग्रती-प्रतिजाग्रती विहरति।

१५. तब वह मृगादेवी उस मृगापुत्र बालक की प्रच्छन्न भूमिघर में प्रच्छन्न रूप से भोजन पानी से परिचर्या करती हुई, परिचर्या करती हुई विहरण करती थी।

गोयमस्स जाइअंधपुरिसविसए पुच्छा-पदं

१६. तत्थ णं मियग्गामे नयरे एगे जाइअंधे पुरिसे परिवसइ। से णं एगेणं सचक्खुएणं पुरिसेणं पुरओ दंडएणं पकड्ढिज्जमाणे-पकड्ढिज्जमाणे फुट्ट-हडाहड-सीसे मच्छिया-चडगर-पहकरेणं अण्णि-ज्जमाणमग्गे मियग्गामे नयरे गेहे-गेहे कोलुणवडियाए वित्तिं कप्पेमाणे विहरइ।।

गौतमस्य जात्यन्धपुरुषविषये पृच्छा-पदम्

तत्र मृगग्रामे नगरे एक: जात्यन्ध: पुरुष: परिवसति। स एकेन सचक्षुष्केण पुरुषेण पुरत: दण्डकेन प्रकृष्यमाण:-प्रकृष्यमाण: स्फुट-'हडाहड'-शीर्ष: मक्षिका-'चडगर-पहकरेण' अन्वीयमानमार्ग: मृगग्रामे नगरे गेहे-गेहे कारुण्यप्रतिज्ञया वृत्तिं कल्पयन् विहरति।

गौतम का जन्मान्ध पुरुष के विषय में पृच्छा-पद

१६. वहां मृगग्राम नगर में एक जन्मान्ध पुरुष रहता था। वह एक चक्षुष्मान पुरुष के द्वारा दण्ड से ले जाया जाता हुआ, ले जाया जाता हुआ बिखरे हुए बालों से युक्त सिर वाला, मक्खियों का विस्तृत समूह उसके मार्ग का अनुकरण कर रहा है ऐसा वह मृगग्राम नगर के घर-घर में दीनवृत्ति२० से जीविका प्राप्त करता हुआ विहरण करता था।

सूत्र १६

२०. बिखरे हुए......दीनवृत्ति (फुट्ट......कोलुणवडियाए)

प्रस्तुत प्रकरण में मृगग्राम के एक जन्म से अन्धे पुरुष के लिए अनेक विशेषणों का प्रयोग हुआ है—

स्फुट 'हडाहड' शीर्ष—अत्यधिक बिखरे बालों वाला।

चडगर—विस्तीर्ण।

पहकर—समूह

अन्वीयमानमार्ग—पीछा करना।

कारुण्यवृत्ति—दीन वृत्ति।

१७. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे सुहंसुहेणं विहरमाणे मियग्गामे नयरे चंदणपायवे उज्जाणे समोसरिए। परिसा निग्गया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: पूर्वानुपूर्वीं चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: सुखंसुखेन विहरन् मृगग्रामे नगरे चन्दनपादपे उद्याने समवसृत:। परिषद् निर्गता।

१७. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर क्रमानुसार विचरते हुए, ग्रामानुग्राम परिव्रजन करते हुए और सुखपूर्वक विहरण करते हुए मृगग्राम नगर में, चंदनपादप उद्यान में समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया।

१८. तए णं से विजए खत्तिए इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे जहा कूणिए तहा निग्गए जाव पज्जुवासइ।।

तत: स विजय: क्षत्रिय: अनया कथया लब्धार्थ: सन् यथा कूणिक: तथा निर्गत: यावत् पर्युपास्ते।

१८. तब विजय क्षत्रिय इस संवाद के प्राप्त होने पर जैसे कूणिक वैसे ही निकला यावत् उसने पर्युपासना की।

१९. तए णं से जाइअंधे पुरिसे तं महयाजणसद्दं च जणवूहं ए जणबोलं च जणकलकलं च सुणेत्ता तं पुरिसं एवं वयासी— किण्णं देवाणुप्पिया! अज्ज मियग्गामे नयरे इंदमहे इ वा खंदमहे इ वा उज्जाण-गिरिजत्ता इ वा, जओ णं बहवे उग्गा भोगा एगदिसिं एगाभिमुहा निग्गच्छंति?

तत: स जात्यन्ध: पुरुष: तं महाजनशब्दं च जनव्यूहं च जनबोलं च जनकलकलं च श्रुत्वा तं पुरुषम् एवम् अवादीत्—किं देवानुप्रिय! अद्य मृगग्रामे नगरे इन्द्रमह: इति वा स्कन्धमह: इति वा उद्यान-गिरियात्रा इति वा, यत: बहव: उग्रा: भोगा: एकदिशम् एकाभिमुखा: निर्गच्छन्ति?

१९. तब वह जन्मान्ध पुरुष उस महान् जनशब्द, जनव्यूह, जन-बोल और जन कलकल२१ को सुनकर उस पुरुष से इस प्रकार बोला—देवानुप्रिय! क्या आज मृगग्राम नगर में इन्द्रमहोत्सव है, स्कन्धमहोत्सव है या उद्यान-गिरियात्रा है, जिससे बहुत से उग्र, भोज एक दिशा में एकाभिमुख हो निर्गमन कर रहे हैं?

सूत्र १९

२१. जनशब्द.....जनकलकल (जणसद्द....जणकलकल)

प्रस्तुत प्रसंग में जनशब्द, जनव्यूह, जनबोल और जन कलकल—इन चार शब्दों का प्रयोग हुआ है। ये सभी शब्द ध्वनि वाचक हैं। वृत्तिकार ने व्यूह का अर्थ समूह करके उस समूह में होने वाली ध्वनि के साथ अभेद मानकर व्यूह का अर्थ कोलाहल किया है। बोल का अर्थ अव्यक्त ध्वनि किया है। भगवती वृत्ति में कलकल का अर्थ स्पष्ट वचन विभाग वाली ध्वनि किया है।

जनशब्द—सामान्य ध्वनि

जनव्यूह—जन कोलाहल

जनबोल—अव्यक्त ध्वनि

जनकलकल—व्यक्त ध्वनि।

२०. तए णं से पुरिसे तं जाइअंधं पुरिसं एवं वयासी—नो खलु देवाणुप्पिया! अज्ज मियग्गामे नयरे इंदमहे इ वा खंदमहे इ वा उज्जाण-गिरिजत्ता इ वा, जओ णं बहवे उग्गा भोगा एगदिसिं एगाभिमुहा निग्गच्छंति। एवं खलु देवाणुप्पिया! समणे भगवं महावीरे आइगरे तित्थगरे इहमागए इह संपत्ते इह समोसढे इह चेव मियग्गामे नयरे चंदणपायवे उज्जाणे अहापडि-रूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ। तए णं एए जाव निग्गच्छंति।।

तत: स पुरुष: तं जात्यन्धं पुरुषम् एवम् अवादीत्—नो खलु देवानुप्रिय! अद्य मृगग्रामे नगरे इन्द्रमह: इति वा स्कन्धमह: इति वा उद्यान-गिरियात्रा इति वा, यत: बहव: उग्रा: भोगा: एकदिशम् एकाभिमुखा: निर्गच्छन्ति। एवं खलु देवानुप्रिय! श्रमण: भगवान् महावीर: आदिकर: तीर्थकर: इह आगत: इह संप्राप्त: इह समवसृत: इह चैव मृगग्रामे नगरे चन्दनपादपे उद्याने यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति। तत: एते यावत् निर्गच्छन्ति।

२०. तब उस (चक्षुष्मान) पुरुष ने उस जन्मान्ध पुरुष से इस प्रकार कहा— देवानुप्रिय! आज मृगग्राम नगर में न इन्द्रमहोत्सव है, न स्कन्धमहोत्सव है, न उद्यान-गिरियात्रा२२ है, जिससे बहुत से उग्र, भोज२३ एक दिशा में एकाभिमुख होकर निर्गमन कर रहे हैं।

२२. इन्द्र महोत्सव.....गिरियात्रा (इंदमह.....गिरिजत्ता)

उस समय देव पूजा और प्रकृति पूजा का भी पर्याप्त प्रचलन था। समय-समय पर इन्द्र, स्कन्ध आदि देवों से संबंधित उत्सव मनाए जाते थे। नदी, तालाब, वृक्ष, चैत्य और पर्वतों का उत्सव मनाया जाता था और उद्यान-यात्राएं एवं गिरियात्राएं की जाती थी।

२३. उग्र, भोज (उग्गा, भोगा)

भगवान ॠषभ के द्वारा उग्र, भोज आदि वंश स्थापित किए गए थे। ज्ञाताधर्मकथा की वृत्ति के अनुसार उग्र का अर्थ रक्षा करने वाला तथा भोज का अर्थ गुरुवंशज है।

शान्त्याचार्य ने उग्र का अर्थ आरक्षक तथा भोग का अर्थ 'गुरुस्थानीय' किया है।

देवानुप्रिय! आदिकर्ता, तीर्थंकर, श्रमण भगवान महावीर यहां आए हुए हैं, यहां संप्राप्त हैं, यहां समवसृत हैं और यहीं मृगग्राम नगर के चन्दनपादप उद्यान में प्रवास योग्य स्थान की अनुमति लेकर संयम और तप से आत्मा को भावित करते हुए विहरण कर रहे हैं। इसलिए ये (उग्र, भोज) यावत् निर्गमन कर रहे हैं।

२१. तए णं से अंधे पुरिसे तं पुरिसं एवं वयासी—गच्छामो णं देवाणुप्पिया! अम्हे वि समणं भगवं महावीरं वंदामो णमंसामो सक्कारेमो सम्माणेमो कल्लाणं मंगलं देवयं चेइयं पज्जुवासामो।।

तत: स अन्ध: पुरुष: तं पुरुषम् एवम् अवादीत्—गच्छाव: देवानुप्रिय! आवाम् अपि श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दावहै नमस्याव: सत्कारयाव: सन्मानयाव: कल्याणं मंगलं दैवतं चैत्यं पर्युपास्वहै।

२१. तब उस अन्धपुरुष ने उस पुरुष से इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! हम भी चलें। श्रमण भगवान महावीर को वंदन करें, नमस्कार करें, सत्कार और सम्मान करें। वे कल्याणकारी हैं, मंगलकारी हैं, धर्मदेव हैं, ज्ञानवान हैं। उनकी उपासना करें।

२२. तए णं से जाइअंधे पुरिसे तेणं पुरओ दंडएणं पुरिसेणं पकड्ढि-ज्जमाणे-पकड्ढिज्जमाणे जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, वंदइ नमंसइ जाव पज्जुवासइ।।

तत: स जात्यन्ध: पुरुष: तेन पुरत: दण्डकेन पुरुषेण प्रकृष्यमाण:-प्रकृष्यमाण: यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य त्रि: आदक्षिण-प्रदक्षिणां करोति, वन्दते नमस्यति यावत् पर्युपास्ते।

२२. तब वह जन्मान्ध पुरुष उस पुरुष के द्वारा दण्ड से आगे ले जाया जाता हुआ—आगे ले जाया जाता हुआ जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं पहुंचा, पहुंचकर दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा की। वन्दन किया। नमस्कार किया यावत् पर्युपासना की।

२३. तए णं समणे भगवं महावीरे विजयस्स रण्णो तीसे य महइमहालियाए परिसाए मज्झगए विचित्तं धम्ममाइक्खइ। परिसा पडिगया विजए वि गए।।

तत: श्रमण: भगवान् महावीर: विजयाय राज्ञे तस्या: च महातिमहत्या: परिषद: मध्यगत: विचित्रं धर्ममाख्याति। परिषद् प्रतिगता विजय: अपि गत:।

२३. तब श्रमण भगवान महावीर ने विजय राजा और उसकी विशाल परिषद् के बीच विविध प्रकार से धर्म का आख्यान किया। परिषद् चली गई। विजय भी चला गया।

२४. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी इंदभूई नामं अणगारे जाव संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी इन्द्रभूति: नाम अनगार: यावत् संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।

२४. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अन्तेवासी इन्द्रभूति२४ नामक अनगार यावत् संयम और तप से आत्मा को भावित करते हुए विहरण करते थे।

सूत्र २४

२४. इन्द्रभूति (इंदभूई)

इन्द्रभूति भगवान महावीर के प्रथम गणधर थे। इनके पिता का नाम वसुभूति, माता का नाम पृथ्वी और गोत्र गौतम था। वे अपने गोत्र के आधार पर गौतम नाम से ही अधिक प्रसिद्ध हुए। इनका जन्म (ई.पू. ६०७) गोबरग्राम में हुआ। ये ५० वर्ष तक गृहस्थ, ३० वर्ष तक छद्मस्थ तथा १२ वर्ष तक केवलपर्याय में रहे। अन्त में अनशन कर ९२ वर्ष की अवस्था में (ई.पू. ५१५ में) राजगृह के वैभारगिरि पर्वत पर मुक्त हो गए।

२५. तए णं से भगवं गोयमे तं जाइअंधं पुरिसं पासइ, पासित्ता जायसड्ढे जायसंसए जायकोउ-हल्ले, उप्पण्णसड्ढे उप्पण्णसंसए उप्पण्णकोउहल्ले, संजायसड्ढे संजायसंसए संजायकोउहल्ले, समुप्पण्णसड्ढे समुप्पण्णसंसए समुप्पण्णकोउहल्ले उट्ठाए उट्ठेइ, उट्ठेत्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ णमंसइ, वंदित्ता णमंसित्ता नच्चासण्णे नाइदूरे सुस्सूसमाणे णमंसमाणे अभिमुहे विणएणं पंजलिउडे पज्जुवासमाणे एवं वयासी—अत्थि णं भंते! केइ पुरिसे जाइअंधे जायअंधारूवे?

हंता अत्थि।।

तत: स भगवान् गौतम: तं जात्यन्धं पुरुषं पश्यति, दृष्ट्वा जातश्रद्ध: जातसंशय: जातकौतूहल:, उत्पन्नश्रद्ध: उत्पन्नसंशय: उत्पन्नकौतूहल:, संजात-श्रद्ध: संजातसंशय: संजातकौतूहल:, समुत्पन्नश्रद्ध: समुत्पन्नसंशय: समुत्पन्न-कौतूहल: उत्थया उत्तिष्ठति, उत्थाय यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रमणं भगवन्तं महावीरं त्रि:आदक्षिण-प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा नात्यासन्न: नातिदूर: शुश्रूषमाण: नमस्यन् अभिमुख: विनयेन प्राञ्जलिपुट: पर्युपासीन: एवम् अवादीत्—अस्ति भदन्त! कश्‍चित् पुरुष: जात्यन्ध: जात्यन्धरूप:?

हन्त अस्ति।

२५. तब भगवान गौतम ने उस जन्मान्ध पुरुष को देखा, देखकर उनके मन में श्रद्धा (इच्छा), संशय (जिज्ञासा) और कुतूहल जन्मा, श्रद्धा, संशय और कुतूहल उत्पन्न हुआ, श्रद्धा, संशय और कुतूहल बढ़ा तथा श्रद्धा, संशय और कुतूहल प्रबलतम बना।२५ वे उठने की मुद्रा में उठे, उठकर जहां श्रमण भगवान महावीर थे, वहीं पहुंचे, पहुंचकर श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारंभ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर वन्दन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर, नमस्कार कर न अति निकट न अति दूर शुश्रूषा और नमस्कार करते हुए उनके सम्मुख सविनय बद्धांजलि होकर पर्युपासना करते हुए इस प्रकार बोले—भंते! क्या कोई पुरुष जन्मान्ध है? जन्मान्धरूप है?

हां है।

सूत्र २५

२५. जातश्रद्धा....समुत्पन्न कुतूहल (जायसड्ढे....समुप्पण्ण-कोउहल्ल)

श्रद्धा का अर्थ है—इच्छा अथवा उत्सुकता।1 संशय का अर्थ है जिज्ञासा और कुतूहल का अर्थ है आश्‍चर्य। यह दर्शन के उद्भव की त्रिपदी है। किसी भी अज्ञात वस्तु के विषय में एक इच्छा पैदा होती है, फिर उसे जानने की इच्छा पैदा होती है। तीसरी अवस्था में एक आश्‍चर्य का भाव उत्पन्न होता है। इस प्रक्रिया से दर्शन का विकास हुआ।

जात, उत्पन्न, सञ्जात और समुत्पन्न—ये चारों शब्द क्रमिक विकास के सूचक प्रतीत होते हैं। जैसे बीज बोया जाता है, अंकुरित होता है, पौधा वृद्धिंगत होता है और अन्त में पूर्ण रूप से निष्पन्न हो जाता है। वैसे ही जात अर्थात् अस्तित्व में आना, उत्पन्न अर्थात् पैदा होना, सञ्जात अर्थात् वृद्धिंगत होना, समुत्पन्न अर्थात् पूर्ण रूप से निष्पन्न होना।

वृत्तिकार ने इन शब्दों को इस प्रकार व्याख्यायित किया है—

जातश्रद्धा—विवक्षित अर्थ को सुनने की वाञ्छा में प्रवृत्त।

जातसंशय—अनिर्धारित अर्थ के प्रत्यय में प्रवृत्त।

जातकुतूहल—सुनने की उत्सुकता में प्रवृत्त।

उत्पन्नश्रद्धा—जो श्रद्धा पहले नहीं थी फिर उत्पन्न होना।

उत्पन्नसंशय—जो संशय पहले नहीं था फिर उत्पन्न होना।

उत्पन्नकुतूहल—जो उत्सुकता पहले नहीं थी फिर उत्पन्न होना।

संजातश्रद्धा—सम्यक् प्रकार से उत्पन्न श्रद्धा से युक्त।

समुत्पन्नश्रद्धा—जो श्रद्धा पहले नहीं थी फिर सम्यक् प्रकार से उत्पन्न हुई।

वृत्तिकार ने इस बात का उल्लेख किया है कि अन्य आचार्यों ने जात, उत्पन्न, संजात और समुत्पन्न—इन चारों शब्दों को अवग्रह, ईहा, अवाय और धारणा के रूप में भी व्याख्यायित किया है।

शब्द विमर्श

जाइअंधे—जो जन्म से अन्धा है। अन्धापन चक्षु के उपघात आदि से भी हो जाता है।

जायअंधारूवे—जन्मते ही जो अन्धा है अर्थात् प्रारम्भ से ही जिसके आंखों की आकृति नहीं होती है, जो कुत्सित अन्धरूप होता है, वह जातान्धरूप है।

भगवया मियापुत्तरूव-निरूवण-पदं

२६. कहं णं भंते! से पुरिसे जाइअंधे जायअंधारूवे?

एवं खलु गोयमा! इहेव मियग्गामे नयरे विजयस्स खत्तियस्स पुत्ते मियादेवीए अत्तए मियापुत्ते नामं दारए जाइअंधे जायअंधारूवे। नत्थि णं तस्स दारगस्स हत्था वा पाया वा कण्णा वा अच्छी वा नासा वा केवलं से तेसिं अंगोवंगाणं आगिती आगितिमेत्ते।।

तए णं सा मियादेवी तं मियापुत्तं दारगं रहस्सियंसि भूमिघरंसि रहस्सिएणं भत्तपाणेणं पडिजागरमाणी-पडिजागरमाणी विहरइ।।

भगवता मृगापुत्ररूप-निरूपण-पदम्

कुत्र भदन्त! स पुरुष: जात्यन्ध: जात्यन्धरूप:?

एवं खलु गौतम! इहैव मृगग्रामे नगरे विजयस्य क्षत्रियस्य पुत्र: मृगादेव्या: आत्मज: मृगापुत्र: नाम दारक: जात्यन्ध: जात्यन्धरूप:। नास्ति तस्य दारकस्य हस्तौ वा पादौ वा कर्णौ वा अक्षिणी वा नासे वा केवलं तस्य तेषाम् अङ्गोपाङ्गानाम् आकृति: आकृतिमात्रम्।

तत: सा मृगादेवी तं मृगापुत्रं दारकं राहसिके भूमिगृहे राहसिकेन भक्तपानेन प्रतिजाग्रती-प्रतिजाग्रती विहरति।

भगवान द्वारा मृगापुत्र के रूप का निरूपण-पद

२६. भंते! वह जन्मान्ध और जन्मान्धरूप पुरुष कहां है?

गौतम! इसी मृगग्राम नगर के विजय क्षत्रिय का पुत्र, मृगादेवी का आत्मज मृगापुत्र नामक बालक जन्मान्ध और जन्मान्धरूप है। उस बालक के हाथ, पैर, कान, आंख और नाक नहीं हैं। उन अङ्गोपाङ्गों की आकृति केवल आकृतिमात्र है।

तब वह मृगादेवी उस बालक की प्रच्छन्न भूमिघर में प्रच्छन्न रूप से भोजन पानी के द्वारा परिचर्या करती हुई, परिचर्या करती हुई विहरण करती है।

गोयमस्स मियापुत्तदंसण-पदं

२७. तए णं से भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—इच्छामि णं भंते! अहं तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे मियापुत्तं दारगं पासित्तए।।

अहासुहं देवाणुप्पिया!

गौतमस्य मृगापुत्रदर्शन-पदम्

तत: स भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—इच्छामि भदन्त! अहं युष्माभि: अभ्यनुज्ञात: सन् मृगापुत्रं दारकं द्रष्टुम्।

यथासुखं देवानुप्रिय!

गौतम का मृगापुत्रदर्शन-पद

२७. तब भगवान गौतम ने श्रमण भगवान महावीर को वंदन किया, नमस्कार किया, वंदन कर, नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! आप द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर मैं मृगापुत्र बालक को देखना चाहता हूं।

देवानुप्रिय! जैसा सुख हो।

२८. तए णं से भगवं गोयमे समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे हट्ठतुट्ठे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतियाओ पडि-निक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता अतुरियमचवलमसंभंते जुगंतर-पलोयणाए दिट्ठीए पुरओ रियं सोहेमाणे-सोहेमाणे जेणेव मियग्गामे नयरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता मियग्गामं नयरं मज्झंमज्झेणं जेणेव मियादेवीए गिहे तेणेव उवागच्छइ।।

तत: स भगवान् गौतम: श्रमणेन भगवता महावीरेण अभ्यनुज्ञात: सन् हृष्टतुष्ट: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिकात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य अत्वरितमचपलमसंभ्रान्त: युगान्तर-प्रलोकनया दृष्ट्या पुरत: ईर्यां शोधयन्-शोधयन् यत्रैव मृगग्रामं नगरं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य मृगग्रामं नगरं मध्यमध्येन यत्रैव मृगादेव्या: गृहं तत्रैव उपागच्छति।

२८. तब भगवान महावीर के द्वारा अभ्यनुज्ञात होने पर भगवान गौतम ने हृष्ट-तुष्ट होकर श्रमण भगवान महावीर के पास से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर अत्वरित, अचपल, असंभ्रान्त हो युगप्रमाण भूमि को देखने वाली दृष्टि से आगे ईर्या समिति२६ का शोधन करते हुए, शोधन करते हुए जहां मृगग्राम नगर था, वहीं पहुंचे, पहुंचकर मृगग्राम नगर के बीचोंबीच से होते हुए जहां मृगादेवी का घर था, वहीं पहुंचे।

सूत्र २८,२९

२६. अत्वरित....ईर्या (अतुरिय....रियं)

प्रस्तुत सूत्र में साधक की गति का वर्णन किया गया है। इसमें बताया है कि चलते समय संयमी साधक की दृष्टि कैसी होनी चाहिए?

अत्वरित—मन की स्थिरता।

अचपल—शरीर की चंचलता का अभाव। यह क्रिया विशेषण है।

असंभ्रांत—भ्रम रहित।

युगप्रमाण दृष्टि—युग अर्थात् यूप-यज्ञस्तम्भ जितने प्रमाण वाले भूभाग के अन्तर को देखने वाली दृष्टि।

ईर्या—गमन।

भगवती की वृत्ति में भी युग का अर्थ यूप-यज्ञस्तम्भ किया है।

२९. तए णं सा मियादेवी भगवं गोयमं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठ चित्तमाणंदिया पीइमणा परमसोमणस्सिया हरिसवस-विसप्पमाणहियया आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठपयाइं अणुगच्छइ, अणुगच्छित्ता तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—संदिसंतु णं देवाणुप्पिया! किमागमणप्प-ओयणं?

तत: सा मृगादेवी भगवन्तं गौतमम् आयन्तं पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टतुष्टचित्ता आनन्दिता प्रीतिमना परमसौमनस्यिता हर्षवश-विसर्पद्हृदया आसनात् अभ्युत्तिष्ठति, अभ्युत्थाय सप्ताष्टपदानि अनुगच्छति, अनुगम्य त्रि: आदक्षिण-प्रदक्षिणां करोति, वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—संदिशन्तु देवानुप्रिया:! किमागमनप्रयोजनम्?

२९. तब उस मृगादेवी ने भगवान गौतम को आते हुए देखा, देखकर हृष्ट-तुष्ट चित्तवाली, आनन्दित, प्रीतिपूर्ण मनवाली, परम सौमनस्य युक्त, हर्ष से विकस्वर२७ हृदयवाली आसन से उठी, उठकर सात आठ कदम सामने गई, सामने जाकर दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, वंदन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर नमस्कार कर इस प्रकार कहा—बताएं देवानुप्रिय! आपके आने का क्या प्रयोजन है?

२७. हृष्ट-तुष्ट....हर्ष से विकस्वर (हट्ठ-तुट्ठ....विसप्पमाण)

जब व्यक्ति अचानक अपने आत्मीय जन को देखता है तब उसके भीतर आन्तरिक आह्लाद उमड़ पड़ता है। प्रस्तुत सूत्र में जब मृगादेवी भगवान् गौतम को अपने घर पर देखती है तब उसके भीतर आन्तरिक आनन्द का स्रोत बहने लगता है। उस आन्तरिक आनन्द की अभिव्यक्ति में अनेक शब्दों का प्रयोग हुआ है। वृत्तिकार ने उन सब शब्दों को एकार्थक माना है। लेकिन भगवती वृत्ति में इन शब्दों में सूक्ष्म अन्तर किया गया है—

हृष्ट-तुष्ट—अति तुष्ट अथवा हृष्ट-विस्मित, तुष्ट—चित्त या मन की संतुष्टि।

आनन्दित—सौम्य आदि भावों से ईषत् समृद्ध मुख-मण्डल।

प्रीतिमन—जिसका मन प्रीति से भरा हो।

सौमनस्यिक—परम सौमनस्य वाला।

विसर्प्पद—हर्ष से फैलता हुआ।

३०. तए णं से भगवं गोयमे मियं देविं एवं वयासी—अहं णं देवाणुप्पिए! तव पुत्तं पासिउं हव्वमागए।।

तत: स भगवान् गौतम: मृगां देवीम् एवम् अवादीत्—अहं देवानुप्रिये! तव पुत्रं द्रष्टुं 'हव्वं' आगत:।

३०. तब भगवान गौतम ने मृगादेवी को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! मैं तुम्हारे पुत्र को देखने के लिए शीघ्र आया हूं।

३१. तए णं सा मियादेवी मियापुत्तस्स दारगस्स अणुमग्गजायए चत्तारि पुत्ते सव्वालंकारविभूसिए करेइ, करेत्ता भगवओ गोयमस्स पाएसु पाडेइ, पाडेत्ता एवं वयासी—एए णं भंते! मम पुत्ते पासह।।

तत: सा मृगादेवी मृगापुत्रस्य दारकस्य अनुमार्गजातान् चतुर: पुत्रान् सर्वालंकारविभूषितान् करोति, कृत्वा भगवत: गौतमस्य पादयो: पातयति, पातयित्वा एवम् अवादीत्—एतान् भदन्त! मम पुत्रान् पश्यत।

३१. तब उस मृगादेवी ने मृगापुत्र बालक के बाद में जन्मे हुए चारों पुत्रों को सब अलंकारों से विभूषित किया, विभूषित कर भगवान गौतम के चरणों में गिराया, गिराकर इस प्रकार कहा—भंते! मेरे इन पुत्रों को देखें।

३२. तए णं से भगवं गोयमे मियं देविं एवं वयासी—नो खलु देवाणुप्पिए! अहं एए तव पुत्ते पासिउं हव्वमागए। तत्थ णं जे से तव जेट्ठे पुत्ते मियापुत्ते दारए जाइअंधे जायअंधारूवे, जं णं तुमं रहस्सियंसि भूमिघरंसि रहस्सिएणं भत्तपाणेणं पडिजागरमाणी-पडिजागरमाणी विहरसि, तं णं अहं पासिउं हव्वमागए।।

तत: स भगवान् गौतम: मृगां देवीम् एवम् अवादीत्—नो खलु देवानुप्रिये! अहम् एतान् तव पुत्रान् द्रष्टुं 'हव्वं' आगत:। तत्र य: स तव ज्येष्ठ: पुत्र: मृगापुत्र: दारक: जात्यन्ध: जात्यन्धरूप:, यं त्वं राहसिके भूमिगृहे राहसिकेन भक्तपानेन प्रतिजाग्रती-प्रतिजाग्रती विहरसि, तम् अहं द्रष्टुं 'हव्वं' आगत:।

३२. तब भगवान गौतम ने मृगादेवी से इस प्रकार कहा-देवानुप्रिये! मैं तुम्हारे इन पुत्रों को देखने के लिए शीघ्र नहीं आया हूं। वहां तुम्हारा ज्येष्ठ पुत्र मृगापुत्र बालक जो जन्मान्ध, जन्मान्धरूप है, जिसकी तुम प्रच्छन्न भूमिधर में , प्रच्छन्न रूप से भक्तवान द्वारा परिचर्या करती हुई, परिचर्या करती हुई विहरण करती हो, मैं उस पुत्र को देखने के लिए शीघ्र आया हूं।

३३. तए णं सा मियादेवी भगवं गोयमं एवं वयासी—से के णं गोयमा! से तहारूवे नाणी वा तवस्सी वा, जेणं एसमट्ठे मम ताव रहस्सीकए तुब्भं हव्वमक्खाए, जओ णं तुब्भे जाणह?

तत: सा मृगादेवी भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—स क: गौतम! स तथारूप: ज्ञानी वा, तपस्वी वा, येन एष: अर्थ: मम तावद् रहस्यीकृत: तुभ्यं 'हव्वं' आख्यात:, यत: यूयं जानीथ?

३३. तब मृगादेवी ने भगवान गौतम से इस प्रकार कहा—गौतम! वह कौन तथारूप ज्ञानी और तपस्वी है, जिन्होंने मेरे (तावत्) रहसीकृत अर्थ को तुम्हें शीघ्र बताया है, जिससे तुम जानते हो?

३४. तए णं भगवं गोयमे मियं देविं एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिए! मम धम्मायरिए समणे भगवं महावीरे तहारूवे नाणी वा तवस्सी वा, जेणं एसमट्ठे तव ताव रहस्सीकए मम हव्वमक्खाते, जओ णं अहं जाणामि। जावं च णं मियादेवी भगवया गोयमेण सद्धिं एयमट्ठं संलवइ, तावं च णं मियापुत्तस्स दारगस्स भत्तवेला जाया यावि होत्था।।

तत: भगवान् गौतम: मृगां देवीम् एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिये! मम धर्माचार्य: श्रमण: भगवान् महावीर: तथारूप: ज्ञानी वा तपस्वी वा, येन एष: अर्थ: तव तावद् रहस्यीकृत: मम 'हव्वं' आख्यात:, यत: अहं जानामि। यावत् च मृगादेवी भगवता गौतमेन सार्द्धम् एतमर्थं संलपति, तावद् च मृगापुत्रस्य दारकस्य भक्तवेला जाता चापि बभूव।

३४. तब भगवान गौतम ने मृगादेवी से इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! मेरे धर्माचार्य श्रमण भगवान महावीर तथारूप ज्ञानी और तपस्वी हैं, जिन्होंने (तावत्) रहसीकृत तुम्हारे इस अर्थ को मुझे शीघ्र बताया, जिससे मैं जान रहा हूं। जब तक मृगादेवी ने भगवान गौतम के साथ इस विषय में संलाप किया, तब तक मृगापुत्र बालक के भोजन का समय भी हो गया।

३५.तए णं सा मियादेवी भगवं गोयमं एवं वयासी—तुब्भे णं भंते! इहं चेव चिट्ठह, जा णं अहं तुब्भं मियापुत्तं दारगं उवदंसेमि त्ति कट्टु जेणेव भत्तघरए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता वत्थपरियट्टयं करेइ, करेत्ता कट्ठसगडियं गिण्हइ, गिण्हित्ता विउलस्स असण-पाण-खाइम-साइमस्स भरेइ, भरेत्ता तं कट्ठसगडियं अणुकड्ढमाणी-अणुकड्ढमाणी जेणेवे भगवं गोयमे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता भगवं गोयमं एवं वयासी—एह णं भंते! तुब्भे मए सद्धिं अणुगच्छह, जा णं अहं तुब्भं मियापुत्तं दारगं उवदंसेमि।।

तत: सा मृगादेवी भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—यूयं भदन्त! इह चैव तिष्ठत, यावद् अहं युष्मभ्यं मृगापुत्रं दारकम् उपदर्शयामि इति कृत्वा यत्रैव भक्तगृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य वस्त्रपरिवर्तकं करोति, कृत्वा काष्ठशकटिकां गृह्णाति, गृहीत्वा विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन भरति, भृत्वा तां काष्ठशकटिकाम् अनुकर्षन्ती-अनुकर्षन्ती यत्रैव भगवान् गौतम: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—एत भदन्त! यूयं मया सार्द्धम् अनुगच्छत, यावद् अहं युष्मभ्यं मृगापुत्रं दारकम् उपदर्शयामि।

३५. तब उस मृगादेवी ने भगवान गौतम से इस प्रकार कहा—भंते! तुम यहीं ठहरो जब तक मैं तुमको मृगापुत्र बालक दिखाती हूं। ऐसा कह जहां भोजनघर था वहीं पहुंची, पहुंचकर वस्त्र परिवर्तन किया, करके काष्ठ की गाड़ी को ग्रहण किया, ग्रहण कर उसे विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य२८ से भरा, भरकर उस काष्ठ की गाड़ी को खींचती हुई, खींचती हुई जहां भगवान गौतम थे वहीं पहुंची, पहुंचकर भगवान गौतम से इस प्रकार कहा—भंते! आओ तुम मेरे पीछे-पीछे अनुगमन करो, जब तक मैं तुमको मृगापुत्र बालक दिखाती हूं।

सूत्र ३५

२८. अशन..............स्वाद्य (असण.........साइम)

१. अशन—जिससे शीघ्र ही क्षुधा शान्त होती है वह अशन है।

२. क्षुधा मिटाने के लिए जिस वस्तु का भोजन किया जाता है वह अशन है जैसे—रोटी, चावल आदि।

३. अशन में सत्तू, मूंग आदि अनेक प्रकार के भोज्य पदार्थ का समावेश होता है।

पान—आवश्यक निर्युक्ति के अनुसार प्राणों का उपकारक पान कहलाता है। प्रवचनसारोद्धार में पान के लिए पान, पानक, पानीय शब्दों का प्रयोग मिलता है, पर तीनों का अर्थ भिन्न-भिन्न है। सुरा आदि पान, खजूर आदि मिश्रित जल पानक तथा साधारण जल के लिए पानीय शब्द का प्रयोग हुआ है। अगस्त्य चूर्णि में भी मृद्विका के पानक का उल्लेख आया है।

खाद्य—मोदक, खर्जूर, भूने हुए गेहूं, चने आदि तथा दांतों को मजबूत बनाने के लिए मिश्री, गोंद आदि जो खाएं जाते हैं वे सभी खाद्य हैं।

स्वाद्य—पिप्पली आदि।

(विशेष विवरण के लिए देखें नायाधम्मकहाओ १/८१ का टिप्पण।)

३६.तए णं से भगवं गोयमे मियं देविं पिट्ठओ समणुगच्छइ।।

तत: स भगवान् गौतम: मृगां देवीं पृष्ठत: समनुगच्छति।

३६. तब भगवान गौतम ने मृगादेवी के पीछे अनुगमन किया।

३७. तए णं सा मियादेवी तं कट्ठ-सगडियं अणुकड्ढमाणी-अणुकड्ढमाणी जेणेव भूमिघरए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता चउप्पुडेणं वत्थेणं मुहं बंधमाणी भगवं गोयमं एवं वयासी—तुब्भे वि णं भंते! मुहपोत्तियाए मुहं बंधह।।

तत: सा मृगादेवी तां काष्ठशकटिकाम् अनुकर्षन्ती-अनुकर्षन्ती यत्रैव भूमिगृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य चतुष्पुटेन वस्त्रेण मुखं बध्‍नन्ती भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—यूयम् अपि भदन्त! मुखपोत्तिकया मुखं बध्‍नीत।

३७. तब वह मृगादेवी उस काष्ठ की गाड़ी को खींचती हुई, खींचती हुई जहां भूमिघर था वहीं पहुंची, पहुंचकर चार पट वाले वस्त्र से मुख को बांधती हुई भगवान गौतम से इस प्रकार कहा—तुम भी मुखवस्त्र से मुख बांध लो।

३८. तए णं से भगवं गोयमे मियादेवीए एवं वुत्ते समाणे मुहपोत्तियाए मुहं बंधेइ।।

तत: स भगवान् गौतम: मृगादेव्या: एवम् उक्त: सन् मुखपोत्तिकया मुखं बध्‍नाति।

३८. तब भगवान गौतम ने मृगादेवी के द्वारा ऐसा कहे जाने पर मुखवस्त्रिका से मुख को बांधा।

३९. तए णं सा मियादेवी परंमुही भूमिघरस्स दुवारं विहाडेइ। तए णं गंधे निग्गच्छइ, से जहा-नामए—'अहिमडे इ वा गोमडे इ वा सुणहमडे इ वा मज्जारमडे इ वा मणुस्समडे इ वा महिसमडे इ वा मूसगमडे इ वा आसमडे इ वा हत्थिमडे इ वा सीहमडे इ वा वग्घमडे इ वा विगमडे इ वा दीविगमडे इ वा मय-कुहिय-विणट्ठ-दुरभिवावण्ण-दुब्भिगंधे किमिजालाउलसंसत्ते असुइ-विलीण-विगय-बीभत्स-दरिस-णिज्जे भवेयारूवे सिया?

नो इणट्ठे समट्ठे। एत्तो अणिट्ठतराए चेव अकंततराए चेव अप्पियतराए चेव अमणुण्णतराए चेव अमणामतराए चेव गंधे पण्णत्ते।।

तत: सा मृगादेवी पराङ्मुखी भूमीगृहस्य द्वारं विघाटयति। तत: गन्ध: निर्गच्छति स यथानामक:—मृताहि: इति वा मृतगौ: इति वा मृतश्‍वा इति वा मृतमार्जार: इति वा मृतमनुष्य: इति वा मृतमहिष: इति वा मृतमूषक: इति वा मृताश्‍व: इति वा मृतहस्ती इति वा मृतसिंह: इति वा मृतव्याघ्र: इति वा मृतवृक: इति वा मृतदीपिक: इति वा मृत-कुथित-विनष्ट-दुरभिव्यापन्न-दुरभिगन्ध: संसक्त-कृमिजालाकुल: अशुचि-विलीन-विकृत-बीभत्स-दर्शनीय: भवेदेतद्रूप: स्यात्?

नो अयमर्थ: समर्थ:। एतस्माद् अपि अनिष्टतरक: चैव अकान्ततरक: चैव अप्रियतरक: चैव अमनोज्ञतरक: चैव 'अमणाम' तरक: चैव गन्ध: प्रज्ञप्त:।

३९. तब उस मृगादेवी ने पराङ्मुखी होकर भूमिघर का द्वार खोला। वहां से गंध निकली वह गंध मानो—मृत सर्प की तरह, मृत बैल की तरह, मृत कुत्ते की तरह, मृत बिलाव की तरह, मृत मनुष्य की तरह, मृत भैंसे की तरह, मृत चूहे की तरह, मृत घोड़े की तरह, मृत हाथी की तरह, मृत सिंह की तरह, मृत बाघ की तरह, मृत भेड़िये की तरह अथवा मृत गेंडें की तरह हो। जैसे कोई मृत-कुथित-विनष्ट-दुर्गन्धपूर्ण-दुर्गन्धयुक्त कृमि-समूह से आकीर्ण और संसक्त हो जाने पर अशुचि घृणाजनक विकृत और देखने में बीभत्स२९ दिखाई देता है। क्या वह गंध ऐसी थी?

सूत्र ३९

२९. अशुचि.....बीभत्स (असुइ.....बीभत्स)

अशुचि, विलीन, विकृत और बीभत्स—ये चारों शब्द निर्दिष्ट वस्तु के प्रति घृणा प्रदर्शित करने वाले हैं। प्रस्तुत प्रसंग में जब मृगादेवी भगवान् गौतम को साथ लेकर भूमिघर का द्वार खोलती है, द्वार खोलते ही ऐसी भयंकर गंध निकलती है, जो वस्तु के प्रति घृणा पैदा करती है। उसी वस्तु को यहां विभिन्न शब्दों से व्याख्यायित किया गया है।

अशुचि—अस्पृश्य होने के कारण अपवित्र।

विलीन—जुगुप्सा-उत्पादक।

विकृत—विकार युक्त।

बीभत्स—जिसे देखते ही मन में ग्लानि पैदा हो।

यह अर्थ समर्थ नहीं है। वह गंध उससे भी अनिष्टतर, अकान्ततर, अप्रियतर, अमनोज्ञतर और अमनोहरतर गंध बताई है।

४०. तए णं से मियापुत्ते दारए तस्स विउलस्स असण-पाण-खाइम-साइमस्स गंधेणं अभिभूए समाणे तंसि विउलंसि असण-पाण-खाइम-साइमंसि मुच्छिए गढिए गिद्धे अज्झोववण्णे तं विउलं असण-पाण-खाइम-साइमं आसएणं आहारेइ, आहारेत्ता खिप्पामेव विद्धंसेइ, विद्धंसेत्ता तओ पच्छा पूयत्ताए य सोणियत्ताए य पारिणामेइ, तं पि य णं पूयं च सोणियं च आहारेइ।।

तत: स मृगापुत्र: दारक: तस्य विपुलस्य अशन-पान-खाद्य-स्वाद्यस्य गन्धेन अभिभूत: सन् तस्मिन् विपुले अशन-पान-खाद्य-स्वाद्ये मूर्च्छित: ग्रथित: गृद्ध: अध्युपपन्न: तं विपुलम् अशन-पान-खाद्य-स्वाद्यम् आस्यकेन आहरति, आहृत्य क्षिप्रमेव विध्वंसते विध्वस्य तत: पश्‍चात् पूयत्वेन च शोणितत्वेन च परिणमयति, तद् अपि च पूयं च शोणितं च आहरति।

४०. तब वह मृगापुत्र बालक उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य की गंध से अभिभूत होने पर उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य में मूर्च्छित, ग्रथित, गृद्ध और अध्युपपन्न हो३० उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का मुख से आहार करता, आहार करने के बाद वह आहार तत्काल विध्वस्त हो जाता, विध्वस्त होकर वह पीप और रुधिर में परिणत हो जाता। वह उस पीप और रुधिर का भी आहार कर लेता था।

सूत्र ४०

३०. मूर्च्छित.....अध्युपपन्न (मुच्छिए.........अज्झोववण्णे)

मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न—ये शब्द आसक्ति के कारण होने वाली विभिन्न चैतसिक अवस्थाओं के द्योतक हैं—

मूर्च्छित—विवेक-चेतना शून्य, दोषों में गुणों का आरोपण करना।

गृद्ध—आकांक्षावान्।

ग्रथित—लोभ तन्तुओं से बंधा हुआ।

अध्युपपन्न—तद्विषयक अधिक एकाग्रता को प्राप्त।

गोयमेण मियापुत्तस्स पुव्वभवपुच्छा-पदं

४१. तए णं भगवओ गोयमस्स तं मियापुत्तं दारगं पासित्ता अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—अहो णं इमे दारए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ। न मे दिट्ठा नरगा वा नेरइया वा। पचक्खं खलु अयं पुरिसे निरयपडिरूवियं वेयणं वेदिति त्ति कट्टु मियं देविं आपुच्छइ, आपुच्छित्ता मियाए देवीए गिहाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता मियग्गामं नयरं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं तिक्खुत्तो आयाहिण-पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे मियग्गामं नयरं मज्झंमज्झेणं अणुप्प-विसामि, जेणेव मियाए देवीए गिहे तेणेव उवागए। तए णं सा मियादेवी ममं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता हट्ठा, तं चेव सव्वं जाव पूयं च सोणियं च आहारेइ। तए णं मम इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—अहो णं इमे दारए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

गौतमेन मृगापुत्रस्य पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तत: भगवत: गौतमस्य तं मृगापुत्रं दारकं दृष्ट्वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—अहो! अयं दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रति-क्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति। न मया दृष्टा: नरका: वा नैरयिका: वा। प्रत्यक्षं खलु अयं पुरुष: नरकप्रतिरूपिकां वेदनां वेदयति इति कृत्वा मृगां देवीम् आपृच्छति, आपृच्छ्य मृगाया: देव्या: गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य मृगग्रामं नगरं मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रमणं भगवन्तं महावीरं त्रि: आदक्षिण-प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु अहं युष्माभि: अभ्यनुज्ञात: सन् मृगग्रामं नगरं मध्यमध्येन अनुप्रविशामि, यत्रैव मृगाया: देव्या: गृहं तत्रैव उपागत:। तत: सा मृगादेवी माम् आयन्तं पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टा, तत् चैव सर्वं यावत् पूयं च शोणितं च आहरति। तत: मम अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—अहो अयं दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

गौतम द्वारा मृगापुत्र का पूर्वभव पृच्छा-पद

४१. तब उस उस मृगापुत्र बालक को देखकर भगवान गौतम के (मन में) इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प३१ उत्पन्न हुआ—अहो! यह बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पापफलवृत्ति विशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करता है। मैंने नरक और नारकीय जीवों को नहीं देखा। यह पुरुष प्रत्यक्ष रूप से नरक के समान वेदना का वेदन कर रहा है, ऐसा सोचकर मृगादेवी को पूछा, पूछकर मृगादेवी के घर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर मृगग्राम नगर के बीचोंबीच से निकले, निकलकर जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं पहुंचे, पहुंचकर श्रमण भगवान महावीर को दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर वंदन किया, नमस्कार किया, वंदन कर, नमस्कार कर उन्होंने इस प्रकार कहा—आपके द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर मैंने मृगग्राम नगर के बीचोंबीच से अनुप्रवेश किया, जहां मृगा-देवी का घर था वहीं पहुंचा। तब उस मृगादेवी ने मुझे आते हुए देखा, देखकर हर्षित हुई। वही वक्तव्यता यावत् पीप और रुधिर का भी आहार कर लेता था। उस समय मेरे (मन में) इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित तथा मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—अहो! यह बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करता है।

सूत्र ४१-४३

३१. आध्यात्मिक......संकल्प (अज्झत्थिय.......संकप्प)

ये सभी शब्द चिन्तन की अवस्था के द्योतक हैं। अध्यात्म शब्द का प्रयोग निकृष्ट अर्थ में भी है और उत्कृष्ट अर्थ में भी है। अध्यात्म शब्द का तात्पर्य है आत्मा में। स्वभाव भी आत्मा है और विभाव भी आत्मा है। अत: दोनों अध्यात्म कहलाते हैं। प्रस्तुत आगम में आध्यात्मिक शब्द का प्रयोग दोनों अर्थों में हुआ है।

आध्यात्मिक—अध्यवसायगत चिन्तन।

चिन्तित—स्मृति रूप।

कल्पित—बुद्धि से स्थापित।

प्रार्थित—प्रार्थना रूप।

मनोगत—मन में विद्यमान वचन के द्वारा अप्रकाशित।

संकल्प—पर्यालोचन।

शब्द विमर्श

नामए—नाम इच्छा से दिया जाता है

गोत्ते—गोत्र यथार्थ होता है अथवा गोत्र का अर्थ है कुल।

४२. से णं भंते! पुरिसे पुव्वभवे के आसि? किंनामए वा किंगोत्ते वा? कयरंसि गामंसि वा नयरंसि वा? किं वा दच्चा किं वा भोच्चा किं वा समायरित्ता, केसिं वा पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ?

स भदन्त! पुरुष: पूर्वभवे क: आसीत्? किंनामक: वा किंगोत्र: वा? कतरस्मिन् ग्रामे वा नगरे वा? किं वा दत्त्वा किं वा भुक्त्वा किं वा समाचर्य, केषां वा पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति?

४२. भंते! वह पुरुष पूर्वभव में कौन था? क्या नाम व क्या गोत्र था? किस ग्राम या नगर का था? क्या देकर, क्या खाकर, अथवा क्या समाचरण कर, किन पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है?

मियापुत्तस्स एक्काइभव-वण्णग-पद

४३. गोयमाइ! समणे भगवं महावीरे भगवं गोयमं एवं वयासी—एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे सयदुवारे नामं नयरे होत्था— रिद्धत्थिमियसमिद्धे वण्णओ।

मृगापुत्रस्य एक्कादिभव-वर्णक-पदम्

गौतम अयि! श्रमण: भगवान् महावीर: भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे शतद्वारं नाम नगरं बभूव—ॠद्धस्तिमित-समृद्धम् वर्णक:।

मृगापुत्र का एकादिभव-वर्णक-पद

४३. अयि गौतम! श्रमण भगवान महावीर ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा— गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भरत क्षेत्र में शतद्वार नामक नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था—नगर का वर्णन।

४४. तत्थ णं सयदुवारे नयरे धणवई नामं राया होत्था—वण्णओ।

तत्र शतद्वारे नगरे धनपति: नाम राजा बभूव—वर्णक:।

४४. वहां शतद्वार नगर में धनपति नाम का राजा था—राजा का वर्णन।

४५. तस्स णं सयदुवारस्स नयरस्स अदूरसामंते दाहिणपुरत्थिमे दिसी-भाए विजयवद्धमाणे नामं खेडे होत्था—रिद्धत्थिमिय-समिद्धे।।

तस्य शतद्वारस्य नगरस्य अदूरसामन्ते दक्षिणपौरस्त्ये दिग्भागे विजयवर्धमान: नाम खेट: बभूव—ॠद्धस्तिमितसमृद्ध:।

४५. उस शतद्वार नगर के समीप में दक्षिण-पूर्व दिग्भाग में विजयवर्धमान नामक खेट था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय तथा समृद्ध था।

४६. तस्स णं विजयवद्धमाणस्स खेडस्स पंच गामसयाइं आभोए यावि होत्था।

तस्य विजयवर्धमानस्य खेटस्य पञ्च ग्रामशतानि आभोग: चापि बभूव।

४६. उस विजयवर्धमान खेट का विस्तार पांच सौ गांवों तक था।

४७. तत्थ णं विजयवद्धमाणे खेडे एक्काई नामं रट्ठकूडे होत्था— अहम्मिए अधम्माणुए अधम्मिट्ठे अधम्मक्खाई अधम्मपलोई अधम्मपलज्जणे अधम्मसमुदाचारे अधम्मेणं चेव वित्तिं कप्पेमाणे दुस्सीले दुव्वए दुप्पडियाणंदे।।

तत्र विजयवर्धमाने खेटे एक्कादि: नाम राष्ट्रकूट: बभूव—अधार्मिक: अधर्मानुग: अधर्मिष्ठ: अधर्माख्यायी अधर्मप्रलोकी अधर्मप्ररञ्जन: अधर्मसमुदाचार: अधर्मेण चैव वृत्तिं कल्पयन् दुश्शील: दुर्व्रत: दुष्प्रत्यानन्द:।

४७. वहां विजयवर्धमान खेट में एकादि नाम का राष्ट्रकूट था। वह अधार्मिक, अधर्म का अनुगमन करने वाला, अधर्मिष्ठ, अधर्म का कथन करने वाला, अधर्म प्रलोकी, अधर्मानुरक्त, अधर्म का आचरण करने वाला, अधर्म से ही आजीविका चलाने वाला, दु:शील, दुर्व्रती, दुष्प्रत्यानन्द३२ (साधु दर्शन से आनन्दित नहीं होने वाला) था।

सूत्र ४६-४७

३२. अधार्मिक.....दुष्प्रत्यानन्द (अहम्मिय.....दुप्पडियाणंद)

प्रस्तुत प्रसंग में अधार्मिक व्यक्ति की चित्तवृत्ति का वर्णन किया गया है—

अधार्मिक—अधर्म का आचरण करने वाला।

अधर्मानुग—श्रुत और चारित्र रहित क्रिया का अनुगमन करने वाला।

अधर्मिष्ट/अधर्मिष्ठ—अधर्म ही जिसे इष्ट है अथवा जो अत्यधिक अधर्मी है।

अधर्मख्यायी अथवा अधर्माख्याति—अधर्म का प्रतिपादन करने वाला अथवा अधर्मी के रूप में जिसकी प्रसिद्धि है।

अधर्मप्रलोकी—अधर्म को जो उपादेयता की दृष्टि से देखता है।

अधर्मप्ररंजन—अधर्म का अनुरागी।

अधर्मसमुदाचार—अधर्म का समाचरण करने वाला।

दु:शील—शुभ स्वभाव से हीन।

दुर्व्रती—व्रत नहीं लेने वाला।

दुष्प्रत्यानन्द—साधु के दर्शन आदि से आनन्दित नहीं होने वाला।

शब्द विमर्श

खेड—धूलि का प्राकार

आभोए—विस्तार।

रट्ठकूडे—मण्डलोपजीवी, राजा द्वारा नियुक्त।

४८. से णं एक्काई रट्ठकूडे विजय-वद्धमाणस्स खेडस्स पंचण्हं गामसयाणं आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्तं आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।

स एक्कादि: राष्ट्रकूट: विजय-वर्धमानस्य खेटस्य पञ्चानां ग्रामशतानाम् आधिपत्यं पौरपत्यं स्वामित्वं भर्तृत्वं महत्तरकत्वम् आज्ञा-ईश्‍वर-सैनापत्यं कारयन् पालयन् विहरति।

४८. वह एकादि राष्ट्रकूट विजयवर्धमान खेट के पांच सौ गांवों का आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व (पोषण) महत्तरत्व तथा आज्ञा, ऐश्‍वर्य और सेनापतित्व करता हुआ तथा स्वयं पालन करता हुआ३३ विहरण करता था।

सूत्र ४८

३३. आधिपत्य.....पालन करता (आहेवच्च......पालेमाणे)

प्रस्तुत सूत्र में नेतृत्व के गुणों को बताया गया है

आधिपत्य—अनुशासन।

पौरपत्य—अग्रगामिता।

स्वामित्व—स्वामिभाव।

भर्तृत्व—संरक्षण और पोषण।

महत्तरकत्व—उत्तमता।

आज्ञा-ईश्‍वर-सैनापत्य—आदेश-निर्देश देने में समर्थ।

पालयन्—स्वयं पालन करता हुआ।

४९. तए णं से एक्काई रट्ठकूडे विजयवद्धमाणस्स खेडस्स पंच गामसयाइं बहूहिं करेहि य भरेहि य विद्धीहि य उक्कोडाहि य पराभवेहि य देज्जेहि य भेज्जेहि य कुंतेहि य लंछपोसेहि य आलीवणेहि य पंथकोट्टेहि य ओवीलेमाणे-ओवीलेमाणे विहम्मे-माणे-विहम्मेमाणे तज्जेमाणे-तज्जेमाणे तालेमाणे-तालेमाणे निद्धणे करेमाणे-करेमाणे विहरइ।।

तत: स एक्कादि: राष्ट्रकूट: विजय-वर्धमानस्य खेटस्य पंच ग्रामशतानि बहुभि: करै: च भरै: च वृद्धिभि: च 'उक्कोडाहि' च पराभवै: च देयै: च भेद्यै: च कुन्तै: च लञ्छपोषै: च आदीपनै: च पान्थकुट्टै: च अवपीडयन्-अवपीडयन् विधर्मयन्-विधर्मयन् तर्जयन्-तर्जयन् ताडयन्-ताडयन् निर्धनानि कुर्वन्-कुर्वन् विहरति।

४९. तब वह एकादि राष्ट्रकूट विजयवर्धमान खेट के पांच सौ गांवों पर कर लगाता। भर—प्रचुरमात्रा में राजदेय द्रव्य लेता। वृद्धि—दिए हुए धान्य को दुगुना वसूल करता। उक्कोड़—रिश्‍वत लेता। पराभव— अपमान करता। देय—कर्जदार से ज्यादा ब्याज लेता। भेद्य—हत्या का आरोप लगाकर धन लेता। कुंत—इतना धन देना है ऐसे नियंत्रित करके किसी देश आदि का प्रबन्धक बना देता। लंछापोष—चोर विशेष का पोषण करता। आदीपन—गांवों को जला देता। पांथकुट्ट—राहगीरों की घात करता। इस प्रकार पीड़ित करता हुआ, पीड़ित करता हुआ, आचार से भ्रष्ट करता हुआ, आचार से भ्रष्ट करता हुआ, तर्जना देता हुआ, तर्जना देता हुआ, ताड़ना देता हुआ, ताड़ना देता हुआ, निर्धन करता हुआ, निर्धन करता हुआ34 विहरण करता था।

सूत्र ४९

३४. कर.....निर्धन (कर....निद्धण)

प्रस्तुत सूत्र में एक क्रूर शासक के कर्तृत्व का अथवा क्रूर कार्यों का प्रतिपादन किया गया है। वह कैसे-कैसे क्रूर कार्य करता है?

कर—राजदेय द्रव्य लेना।

भर—प्रचुर मात्रा में राजदेय द्रव्य लेना।

वृद्धि—दिए हुए धान्य को दुगुणा वसूल करना।

उक्कोड—रिश्‍वत लेना।

पराभव—अपमान करना।

देय—कर्जदार से ज्यादा ब्याज लेना।

भेद्य—हत्या का आरोप लगाकर ग्रामवासियों से दण्ड स्वरूप धन लेना।

कुंत—इतना धन देना है ऐसे नियन्त्रित करके किसी को देश आदि का प्रबन्धक बना देना।

लंछापोष—चोर विशेष का पोषण करना।

आदीपन—लोगों को ठगने के लिए गांवों को जलाना।

पांथकुट्ट—सार्थ अथवा राहगीरों की घात करना।

अवपीडयन्—अवपीड़ित अर्थात् पीड़ित करना।

विधर्मयन्—विधर्म करना अर्थात् आचार से भ्रष्ट करना।

तर्जयन्—तर्जना का अर्थ अधिकार पूर्वक भयभीत करना, धमकाना।

ताडयन्—ताड़ना का अर्थ चाबुक आदि से पीटना।

निर्धनान् कुर्वन्—निर्धन करना अर्थात् धनहीन बनाना।

५०. तए णं से एक्काई रट्ठकूडे विजय-वद्धमाणस्स खेडस्स बहूणं राई-सर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहाणं, अण्णेसिं च बहूणं गामेल्लग-पुरिसाणं बहूसु कज्जेसु य कारणेसु य मंतेसु य गुज्झएसु य निच्छएसु य ववहारेसु य सुणमाणे भणइ 'न सुणेमि', असुणमाणे भणइ 'सुणेमि', पस्समाणे भणइ 'न पासेमि', अपस्समाणे भणइ 'पासेमि', भासमाणे भणइ 'न भासेमि'। अभासमाणे भणइ 'भासेमि', 'गिण्हमाणे भणइ' 'न गिण्हेमि', अगिण्हमाणे भणइ 'गिण्हेमि', जाणमाणे भणइ 'न जाणेमि', अजाणमाणे भणइ 'जाणेमि'।।

तत: स एक्कादि: राष्ट्रकूट: विजय-वर्धमानस्य खेटस्य बहूनां राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठी-सेनापति-सार्थवाहानाम्, अन्येषां च बहूनां ग्रामेयकपुरुषाणां बहुषु कार्येषु च कारणेषु च मंत्रेषु च गुह्यकेषु च निश्‍चयेषु च व्यवहारेषु च श्रृण्वन् भणति 'न श्रृणोमि', अश्रृण्वन् भणति 'श्रृणोमि', पश्यन् भणति 'न पश्यामि', अपश्यन् भणति 'पश्यामि', भाषमाण: भणति 'न भाषे', अभाषमाण: भणति 'भाषे', गृह्णन् भणति 'न गृह्णामि', अगृह्णन् भणति 'गृह्णामि', जानन् भणति 'न जानामि', अजानन् भणति 'जानामि'।

५०. तब वह एकादि राष्ट्रकूट विजयवर्धमान खेट के बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह३५ तथा अन्य बहुत से ग्रामीण पुरुषों के बहुत से कार्यों में, कारणों में, मंत्रणाओं में, गोपनीय कार्यों में, नैश्‍चयिक और व्यवहारिक प्रसंगों३६ में सुनता हुआ कहता—मैं नहीं सुन रहा हूं, नहीं सुनता हुआ कहता—मैं सुन रहा हूं। देखता हुआ कहता—मैं नहीं देख रहा हूं, नहीं देखता हुआ कहता—मैं देख रहा हूं। बोलता हुआ कहता—मैं नहीं बोल रहा हूं, नहीं बोलता हुआ कहता—मैं बोल रहा हूं। ग्रहण करता हुआ कहता—मैं नहीं ग्रहण कर रहा हूं, नहीं ग्रहण करता हुआ कहता—मैं ग्रहण कर रहा हूं। जानता हुआ कहता—मैं नहीं जान रहा हूं, नहीं जानता हुआ कहता—मैं जान रहा हूं।

सूत्र ५०

३५. राजा.....सार्थवाह (राईसरं.....सत्थवाह)

प्रस्तुत प्रसंग में राज्य संचालन के लिए नियुक्त राजपुरुषों के वाचक शब्दों का उल्लेख हुआ है।

राजा—माण्डलिक राजा।

ईश्‍वर—युवराज।

तलवर—कोतवाल। जिनकी सेवाओं से प्रसन्न होकर राजा जिन्हें विशेष पट्टबन्ध प्रदान करते थे।

माडम्बिक—पांच सौ गांवों का अधिपति जो राजसेवक होता था।

कौटुम्बिक—अनेक कुटुम्बों का प्रधान, कर्त्तव्य की चिंता करने वाला।

इभ्य—जिसके पास इतना धन हो कि उस धन के ढेर में छिपा हुआ हाथी भी न मिले।

श्रेष्ठी—सेठ, जिसका मस्तक श्री देवता से अध्यासित स्वर्णपट्ट से विभूषित रहता था।

सेनापति—हाथी, अश्‍व, रथ और पैदल—इन चतुर्विध सेनाओं का अधिपति।

सार्थवाह—सार्थ का अधिपति।

(देखें नायाधम्मकहाओ १/२४)

३६. कार्य......व्यवहार (कज्जसु......ववहार)

प्रस्तुत सूत्र में प्रशासकीय प्रवृत्तियों को अभिव्यक्त करने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया है—

कार्य—प्रयोजन।

कारण—प्रयोजन की सिद्धि के उपाय।

मंत्र—देश और राज्य के हित चिन्तन के लिए एकान्त में पर्यालोचन, मंत्रणा।

गुह्य—गोपनीय विषय। गुह्य छिद्रों की रोकथाम के लिए किया जाने वाला एकान्त चिन्तन।

निश्‍चय—वस्तु का निर्णय।

व्यवहार—विवाद आदि विषयों में होने वाला निर्णय।

५१. तए णं से एक्काई रट्ठकूडे एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावं कम्मं कलिकलुसं समज्जिणमाणे विहरइ।।

तत: स एक्कादि: राष्ट्रकूट: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापं कर्म कलिकलुषं समर्जन् विहरति।

५१. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह एकादि राष्ट्रकूट अत्यधिक कलहहेतुक मलिन पापकर्मों का अर्जन करता हुआ विहरण करता था।

५२. तए णं तस्स एक्काइस्स रट्ठकूडस्स अण्णया कयाइ सरीरगंसि जमगसमगमेव सोलस रोगायंका पाउब्भूया, (तं जहा—

सासे कासे जरे दाहे, कुच्छिसूले भगंदले।

अरिसा अजीरए दिट्ठी-मुद्धसूले अकारए।

अच्छिवेयणा कण्णवेयणा कंडू उदरे कोढे।।१।।)

तत: तस्य एक्कादे: राष्ट्रकूटस्य अन्यदा कदाचित् शरीरे 'जमगसमग' एव षोडश रोगातङ्का: प्रादुर्भूता:, (तद्यथा—

श्‍वास: कास: ज्वर: दाह:, कुक्षिशूल: भगन्दर:।

अर्श: अजीर्णम् दृष्टि-मूर्धशूल: अकारक:।

अक्षिवेदना कर्णवेदना कण्डू: उदर: कुष्ठ:।।१।।)

५२. तब उस एकादि राष्ट्रकूट के किसी समय शरीर में एक साथ सोलह रोगातंक पैदा हो गए। (जैसे—

श्‍वास, खांसी, ज्वर, दाह, कुक्षिशूल, भगंदर।

बवासीर, अजीर्ण, दृष्टिशूल, मस्तक-शूल, भोजन के प्रति अरुचि।

अक्षि-वेदना, कर्णवेदना, खुजली, जलोदर और कुष्ठ।।१।।)

सूत्र ५१,५२

शब्द विमर्श

एयकम्मे—इस प्रकार का कर्म अथवा ऐसा करना ही काम्य है।

एयविज्जे—इस प्रकार का विज्ञान।

एयसमायारे—इस प्रकार का आचरण।

पावं कम्मं—ज्ञानावरणादि अशुभ पाप कर्म।

कलिकलुसं—कलह के हेतुभूत मलिन कर्म।

जमगसमग—युगपत्।

रोग—व्याधि।

आयंक—वही व्याधि जो जीवन को कष्टमय बना देती है।

५३. तए णं से एक्काई रट्ठकूडे सोलसहिं रोगायंकेहिं अभिभूए समाणे कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! विजय-वद्धमाणे खेडे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महा-पहपहेसु महया-महया सद्देणं उग्घोसेमाणा-उग्घोसेमाणा एवं वयह—इहं खलु देवाणुप्पिया! एक्काइस्स रट्ठकूडस्स सरीरगंसि सोलस रोगायंका पाउब्भूया, (तं जहा—सासे जाव कोढे), तं जो णं इच्छइ देवाणुप्पिया! वेज्जा वा वेज्जपुत्तो वा 'जाणुओ वा जाणुयपुत्तो' वा तेगिच्छिओ वा तेगिच्छियपुत्तो वा एक्काइस्स रट्ठकूडस्स तेसिं सोलसण्हं रोगायंकाणं एगमवि रोगायंकं उवसामित्तए, तस्स णं एक्काई रट्ठकूडे विउलं अत्थसंपयाणं दलयइ। दोच्चं पि तच्चं पि उग्घोसेह, उग्घोसेत्ता एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह।।

तत: स एक्कादि: राष्ट्रकूट: षोडशभि: रोगातङ्कै: अभिभूत: सन् कौटुम्बिक-पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! विजयवर्धमाने खेटे श्रृंगाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथ-पथेषु महता-महता शब्देन उद्घोषयन्त: उद्घोषयन्त: एवं वदत—एवं खलु देवानुप्रिया:! एक्कादे: राष्ट्रकूटस्य शरीरे षोडश रोगातङ्का: प्रादुर्भूता:, (तद्-यथा—श्‍वास: यावत् कुष्ठ:), तद् य: इच्छति देवानुप्रिया:! वैद्य: वा वैद्यपुत्र: वा 'ज्ञायक: वा ज्ञायकपुत्र:' वा चिकित्सक: वा चिकित्सकपुत्र: वा एक्कादे: राष्ट्रकूटस्य तेषां षोडशानां रोगातङ्कानाम् एकमपि रोगातङ्कम् उपशमयितुं, तस्मै एक्कादि: राष्ट्रकूट: विपुलम् अर्थसंप्रदानं ददाति। द्वि: अपि त्रि: अपि उद्घोषयत, उद्घोष्य एताम् आज्ञप्तिं प्रत्यर्पयत।

५३. तब उस एकादि राष्ट्रकूट ने सोलह रोगातंकों से अभिभूत होने पर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ, विजय-वर्धमान खेट में श्रृंगाटकों, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों और सामान्यमार्गों३७ पर उच्च-उच्च स्वर से उद्घोषणा करते हुए, उद्घोषणा करते हुए इस प्रकार कहो— देवानुप्रियो! यहां एकादि राष्ट्रकूट के शरीर में सोलह रोगातंक उत्पन्न हो गए हैं। (जैसे—श्‍वास यावत् कुष्ठ) देवानुप्रियो! जो कोई वैद्य अथवा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र का ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता का पुत्र, चिकित्सक अथवा चिकित्सक का पुत्र एकादि राष्ट्रकूट के उन सोलह रोगातंकों में से एक भी रोगातंक को उपशान्त करना चाहता है, उसको एकादि राष्ट्रकूट विपुल अर्थ सम्पदा देगा। यह उद्घोषणा दूसरी बार, तीसरी बार करो, उद्घोषणा कर इस आज्ञा को प्रत्यर्पित करो।

सूत्र ५३

३७. श्रृंगाटक.....सामान्य मार्ग (सिंघाडग.....पह)

प्रस्तुत सूत्र में मार्ग के विविध प्रकारों का वर्णन किया गया है—

श्रृंगाटक—तीन मार्गों का मध्य भाग। इसका आकार है—△

त्रिक—तिराहा—जहां तीन मार्ग मिलते हो। इसका आकार है—⊥

चतुष्क—चौराहा। चार मार्गों का मध्य भाग। इसका आकार है— ▣

चत्वर—चौहटा—जहां चार मार्ग मिलते हो। इसका आकार है— ➕

महापथ—राजमार्ग।

पथ—सामान्य मार्ग।

(विशेष विवरण के लिए देखें भगवती भाष्य २/१/३०)

शब्द विमर्श

वेज्जो—वैद्य शास्त्र और चिकित्सा में कुशल।

जाणुओ—केवल शास्त्र में कुशल।

तेगिच्छिय—चिकित्सा में कुशल।

५४. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा जाव तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: यावत् ताम् आज्ञप्तिं प्रत्यर्पयन्ति।

५४. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने यावत् उस आज्ञा को (एकादि राष्ट्रकूट को) प्रत्यर्पित किया।

५५. तए णं विजयवद्धमाणे खेडे इमं एयारूवं उग्घोसणं सोच्चा निसम्म बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य सत्थकोसहत्थगया सएहिं-सएहिं गिहेहिंतो पडिनिक्खमंति, पडिनिक्खमित्ता विजयवद्ध-माणस्स खेडस्स मज्झंमज्झेणं जेणेव एक्काई-रट्ठकूडस्स गिहे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता एक्काई-रट्ठकूडस्स सरीरगं परामुसंति, परामुसित्ता तेसिं रोगायंकाणं निदाणं पुच्छंति, पुच्छित्ता एक्काई-रट्ठकूडस्स बहूहिं अब्भंगेहि य उव्वट्टणाहि य सिणेहपाणेहि य वमणेहि य विरेयणेहि य सेयणेहि य अवद्दहणाहि य अवण्हाणेहि य अणुवासणाहि य बत्थिकम्मेहि य निरूहेहि य सिरावेहेहि य तच्छणेहि य पच्छणेहि य सिरबत्थीहि य तप्पणाहि य पुडपागेहि य छल्लीहि य बल्लीहि य मूलेहि य कंदेहि य पत्तेहि य पुप्फेहि य फलेहि य बीएहि य सिलियाहि य गुलियाहि य ओसहेहि य भेसज्जेहि य इच्छंति तेसिं सोलसण्हं रोगायंकाणं एगमवि रोगायंकं उवसामित्तए, नो चेव णं संचाएंति उवसामित्तए।।

तत: विजयवर्धमाने खेटे इमाम् एतद्रूपाम् उद्घोषणां श्रुत्वा निशम्य बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च शस्त्रकोशहस्तगता: स्वकेभ्य:-स्वकेभ्य: गृहेभ्य: प्रतिनिष्क्रामन्ति, प्रतिनिष्क्रम्य विजयवर्धमानस्य खेटस्य मध्यमध्येन यत्रैव एक्कादि-राष्ट्रकूटस्य गृहं तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य एक्कादि-राष्ट्रकूटस्य शरीरकं परामृशन्ति, परामृश्य तेषां रोगातङ्कानां निदानं पृच्छन्ति, पृष्ट्वा एक्कादि-राष्ट्रकूटस्य बहुभि: अभ्यङ्गै: च उद्वर्तनाभि: च स्‍नेहपानै: च वमनै: च विरेचनै: च स्वेदनै: च अवदहनाभि: च अपस्‍नानै: च अनुवासनाभि: च वस्तिकर्मभि: च निरूहै: च शिरावेधै: च तक्षणै: च प्रतक्षणै: च शिरोवस्तिभि: च तर्पणै: च पुटपाकै: च छल्लिभि: च वल्लिभि: च मूलै: च कन्दै: च पत्रै: च पुष्पै: च फलै: च बीजै: च शिलिकाभि: च गुलिकाभि: च औषधै: च भैषज्यै: च इच्छन्ति तेषां षोडशानां रोगातङ्कानाम् एकमपि रोगातङ्कम् उपशमयितुं, नो चैव संशक्नुवन्ति उपशमयितुम्।

५५. तब विजयवर्धमान खेट में यह इस प्रकार की उद्घोषणा सुनकर, अवधारित कर बहुत से वैद्य अथवा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक अथवा चिकित्सक के पुत्र ने शल्य चिकित्सा के उपकरणों की पेटी साथ लेकर अपने-अपने घरों से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर विजयवर्धमान खेट के बीचों बीच से जहां एकादि राष्ट्रकूट का घर था वहीं पहुंचे, पहुंचकर एकादि राष्ट्रकूट के शरीर का स्पर्श किया, (परीक्षण किया) स्पर्श कर (परीक्षण करके) उन रोगातंकों का निदान पूछा, पूछकर एकादि राष्ट्रकूट के बहुत से अभ्यंग (तैलमर्दन), उबटन, स्‍नेहपान, वमन, विरेचन, स्वेदन, अवदहन, अपस्‍नान, अनुवासन, वस्तिकर्म, निरूह, शिरावेध, तक्षण, प्रतक्षण, शिरोवस्ति, तर्पण, पुटपाक३८, छाल, बेल, मूल, कन्द, पत्र, पुष्प, फल, बीज, शिलिका, गुलिका, औषध और भैषज्य के द्वारा उन सोलह रोगातंकों में से एक रोगातंक को उपशान्त करने की इच्छा की, पर उपशान्त करने में समर्थ नहीं हुए।

सूत्र ५५

३८. अवदहन.....पुटपाक (अवद्दहण.....पुटपाग)

प्रस्तुत सूत्र में आयुर्वेद की पद्धति से की जाने वाली चिकित्सा का प्रतिपादन है। पंच कर्म की प्रक्रिया में स्‍नेहपान, वमन, विरेचन, स्वेदन, अनुवासन आदि करने का विधान है। उपलेपन आदि उस चिकित्सा के प्रयोग और साधन हैं—

अवदहन—रोग प्रतिकार के लिए रुग्ण अंग पर डाम लगाना।

अपस्‍नान—शरीर की चिकनाई दूर करने वाले द्रव्यों से मिश्रित जल से स्‍नान कराना।

अनुवासन—चर्म यन्त्र प्रयोग से अपान मार्ग द्वारा जठर में तैल आदि का प्रवेश कराना।

वस्तिकर्म—चर्मवेष्टन प्रयोग से सिर आदि में स्‍नेह द्रव्य भरना अथवा गुदा में बत्ती लगाना।

निरूह—यह अनुवासन का ही एक प्रकार है। मात्र द्रव्यकृत भेद है।

शिरावेध—नाड़ी वेधन (विस्तार के लिए देखें सूयगडो १/९/२२)।

तक्षण—क्षुप्र आदि से त्वचा को पतला करना।

प्रतक्षण—त्वचा को विदीर्ण करना।

शिरोवस्ति—सिर पर चर्ममय कोश बांधकर उसे संस्कारित तैल से भरना।

तर्पण स्‍नेह द्रव्यविशेष से उपबृंहण अर्थात् बल आदि का संवर्धन करना।

पुटपाक औषधि द्रव्य को भैषज्य विधि से पकाकर औषध तैयार करना।

शब्द विमर्श

सत्थकोस—नख, दान्त आदि के शस्त्र रखने की पेटी।

सिलियाहि—किरात आदि तिक्त द्रव्य।

गुलियाहि—द्रव्य वर्तिका।

ओसहेहि—एक द्रव्य रूप।

भेसज्जेहि—अनेक द्रव्यों का मिश्रण रूप।

५६. तए णं ते बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य जाहे नो संचाएंति तेसिं सोलसण्हं रोगायंकाणं एगमवि रोगायंकं उवसामित्ताए, ताहे संता तंता परितंता जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।।

तत: ते बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च यदा नो संशक्नुवन्ति तेषां षोडशानां रोगातङ्कानाम् एकमपि रोगातङ्कम् उपशमयितुं, तदा श्रान्ता: तान्ता: परितान्ता: यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता: तामेव दिशं प्रतिगता:।

५६. तब वे बहुत से वैद्य, वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक, चिकित्सक के पुत्र उन सोलह रोगातंकों में से किसी एक भी रोगातंक को उपशान्त करने में समर्थ नहीं हुए, तब वे श्रान्त, तान्त और परितान्त३९ हो जिस दिशा से आए थे उसी दिशा में लौट गए।

सूत्र ५६,५७

३९. श्रांत.....परितांत (संता....परितंता)

प्रस्तुत प्रसंग में बताया गया है कि जब राष्ट्रकूट के शरीर में उत्पन्न रोगों के उपचार के लिए आए हुए वैद्य अपनी चिकित्सा में सफल नहीं हुए, सब प्रकार की चिकित्सा करके वे जब थक गए तब उनकी स्थिति का चित्रण इन शब्दों में हुआ है।

श्रान्त—शरीर से खिन्न।

तान्त—मन से खिन्न।

परितान्त—शरीर और मन से खिन्न।

५७. तए णं एक्काई रट्ठकूडे वेज्ज-पडियाइक्खिए परियारगपरिचत्ते निव्विण्णोसहभेसज्जे सोलस-रोगायंकेहिं अभिभूए समाणे रज्जे य रट्ठे य कोसे य कोट्ठागारे य बले य वाहणे य पुरे य अंतउरे य मुच्छिए गढिए गिद्धे अज्झोववण्णे रज्जं च रट्ठं च कोसं च कोट्ठागारं च बलं च वाहणं च पुरं च अंतेउरं च आसाएमाणे पत्थेमाणे पीहेमाणे अभिलसमाणे अट्टदुहट्टवसट्टे अड्ढाइज्जाइं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उक्कोसेणं सागरोवमट्ठिइएसु नरेइएसु नरेइयत्ताए उववण्णे।।

तत: एक्कादि: राष्ट्रकूट: वैद्य-प्रत्याख्यात: परिचारकपरित्यक्त: निर्विण्णौषधभैषज्य: षोडशरोगातङ्कै: अभिभूत: सन् राज्ये च राष्ट्रे च कोषे च कोष्ठागारे च बले च वाहने च पुरे च अन्त:पुरे च मूर्च्छित: ग्रथित: गृद्ध: अध्युपपन्न: राज्यं च राष्ट्रं च कोषं च कोष्ठागारं च बलं च वाहनं च पुरं च अन्त:पुरं च आस्वादयन् प्रार्थयन् स्पृहयन् अभिलषन् आर्त्तदु:खार्त्तवशार्त्त: अर्द्धतृतीयानि वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्याम् उत्कर्षेण सागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

५७. तब एकादि राष्ट्रकूट वैद्यों के द्वारा प्रत्याख्यात, परिचारकों के द्वारा परि-त्यक्त, औषध-भैषज्य के प्रति उदासीन, सोलह प्रकार के रोगातंकों से अभिभूत होने पर, राज्य में, राष्ट्र में, कोष में, कोष्ठागार में, सेना में, वाहन में, नगर में और अंत:पुर में मूर्च्छित, ग्रथित, गृद्ध और अध्युपपन्न हो राज्य, राष्ट्र, कोष, कोष्ठागार, सेना, वाहन, नगर और अन्त:पुर का आस्वाद लेता हुआ, प्रार्थना करता हुआ, स्पृहा करता हुआ, अभिलाषा करता हुआ, आर्त्त, दु:खार्त्त, वशार्त्त हो वह दो सौ पचास वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में उत्कृष्ट सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

सूत्र ५७

शब्द विमर्श

अट्ट—मानसिक रोग से पीड़ित।

दुहट्ट—शारीरिक रोग से पीड़ित।

वसट्टे—इन्द्रियों के वशीभूत होने से पीड़ित।

मियापुत्तस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

५८. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव मियग्गामे नयरे विजयस्स खत्तियस्स मियाए देवीए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

मृगापुत्रस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव मृगग्रामे नगरे विजयस्य क्षत्रियस्य मृगाया: देव्या: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

मृगापुत्र का वर्तमानभव-वर्णक-पद

५८. तदनन्तर वह वहां से उद्वर्तन (निकल) कर इसी मृगग्राम नगर में विजय क्षत्रिय की मृगादेवी की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

५९. तए णं तीसे मियाए देवीए सरीरे वेयणा पाउब्भूया उज्जला विउला कक्कसा पगाढा चंडा दुक्खा तिव्वा दुरहियासा जप्पभिइं च णं मियापुत्ते दारए मियाए देवीए कुच्छिंसि गब्भत्ताए उववण्णे, तप्पभिइं च णं मियादेवी विजयस्स खत्तियस्स अणिट्ठा अकंता अप्पिया अमणुण्णा अमणामा जाया यावि होत्था।।

तत: तस्या: मृगाया: देव्या: शरीरे वेदना प्रादुर्भूता उज्ज्वला विपुला कर्कशा प्रगाढा चण्डा दु:खा तीव्रा दुरध्यासा यत्प्रभृति: च मृगापुत्र: दारक: मृगाया: देव्या: कुक्षौ गर्भत्वेन उपपन्न:, तत्प्रभृति: च मृगादेवी विजयस्य क्षत्रियस्य अनिष्टा अकान्ता अप्रिया अमनोज्ञा 'अमणामा' जाता चापि बभूव।

५९. तब उस मृगादेवी के शरीर में उज्ज्वल, विपुल, कर्कश, प्रगाढ़, प्रचंड, दु:खमय, तीव्र, दु:सह४० वेदना उत्पन्न हुई। जब से मृगापुत्र बालक मृगादेवी की कुक्षि में गर्भ रूप में उत्पन्न हुआ तब से मृगादेवी विजय क्षत्रिय के लिए अनिष्ट, अकान्त, अप्रिय, अमनोज्ञ, अमनोहर हो गई।

सूत्र ५९

४०. उज्ज्वला.....दु:सह (उज्जल.....दुरहियास)

प्रस्तुत सूत्र में वेदना को व्यक्त करने वाले विविध शब्दों का प्रयोग हुआ है—

उज्ज्वल—अधिक प्रज्वलित, जिसमें सुख का लेश भी न हो।

विपुल—शरीर व्यापी।

कर्कश—अनिष्ट।

प्रगाढ़—अत्यधिक।

चण्ड—रौद्ररूप।

दु:ख—तीव्र वेदना देने वाली।

तीव्र—शीघ्र ही शरीर में व्याप्त होने वाली।

दुरध्यास—जिसे सहन करना कठिन हो।

विपाक के टीकाकार ने इन सबको एकार्थक माना है। लेकिन भगवती भाष्य ५/१३८ में इनमें थोड़ा अन्तर बताया गया है।

६०. तए णं तीसे मियाए देवीए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि कुडुंबजागरियाए जागरमाणीए इमे एयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे—एवं खलु अहं विजयस्य खत्तियस्स पुव्विं इट्ठा कंता पिया मणुण्णा मणामा धेज्जा वेसासिया अणुमया आसि

जप्पभिइं च णं मम इमे गब्भे कुच्छिंसि गब्भत्ताए उववण्णे, तप्पभिइं च णं अहं विजयस्स खत्तियस्स अणिट्ठा अकंता अप्पिया अमणुण्णा अमणामा जाया यावि होत्था। नेच्छइ णं विजए खत्तिए मम नामं वा गोयं वा गिण्हित्तए, किमंग पुण दंसणं वा परिभोगं वा? तं सेयं खलु मम एयं गब्भं बहूहिं गब्भसाडणाहि य पाडणाहि य गालणाहि य मारणाहि य साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा मारित्तए वा—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता बहूणि खाराणि य कडुयाणि य तूवराणि य गब्भसाडणाणि य पाडणाणि य गालणाणि य मार-णाणि य खायमाणी य पियमाणी य इच्छइ तं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा मारित्तए वा, नो चेव णं से गब्भे सडइ वा पडइ वा गलइ वा मरइ वा।।

तत: तस्या: मृगाया: देव्या: अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकालसमये कुटुम्बजागरिकया जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुत्पन्न:— एवं खलु अहं विजयस्य क्षत्रियस्य पूर्वम् इष्टा कान्ता प्रिया मनोज्ञा 'मणामा' ध्येया वैश्‍वासिका अनुमता आसम्।

यत्प्रभृति: च मम अयं गर्भ: कुक्षौ गर्भत्वेन उपपन्न:, तत्प्रभृति: च अहं विजयस्य क्षत्रियस्य अनिष्टा अकान्ता अप्रिया अमनोज्ञा 'अमणामा' जाता चापि बभूव। नेच्छति विजय: क्षत्रिय: मम नाम वा गोत्रं वा ग्रहीतुम्, किमंग पुन: दर्शनं वा परिभोगं वा? तत् श्रेय: खलु मम एनं गर्भं बहुभि: गर्भशाटनाभि: च पातनाभि: च गालनाभि: च मारणाभि: च शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा मारयितुं वा—एवं संप्रेक्षते, संप्रेक्ष्य बहूनि क्षाराणि च कटुकानि च तूवराणि च गर्भशाटनानि च पातनानि च गालनानि च मारणानि च खादन्ती च पिबन्ती च इच्छति तं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा मारयितुं वा, नो चैव स गर्भ: शटति वा पतति वा गलति वा म्रियते वा।

६०. तब उस मृगादेवी के किसी समय मध्य रात्रि के समय कुटुम्ब जागरिका करते हुए इस प्रकार का यह आध्यात्मिक, चिन्तित, कल्पित, प्रार्थित और मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं विजय क्षत्रिय को पहले इष्ट (कमनीय), कान्त, प्रिय, मनोज्ञ और मनोहर, ध्येय, विश्‍वसनीय और अनुमत थी।

जब से यह गर्भ मेरी कुक्षि में गर्भ के रूप में उत्पन्न हुआ तब से मैं विजय क्षत्रिय की अनिष्ट, अकान्त, अप्रिय, अमनोज्ञ, अमनोहर हो गई हूं। विजय क्षत्रिय मेरा नाम-गोत्र भी लेना नहीं चाहता है फिर दर्शन और परिभोग की तो बात ही क्या? इसलिए मेरे लिए यही श्रेयस्कर है कि बहुत से गर्भशाटन, गर्भपातन, गर्भगालन एवं गर्भमारण४१ (औषधियों) के द्वारा इस गर्भ को खत्म कर दूं। गर्भ का शाटन, पातन, गालन अथवा मारण करने के लिए इस प्रकार की संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर खारे, कड़वे, कषैले, गर्भशाटन, गर्भपातन, गर्भगालन, गर्भमारण पदार्थ खाती हुई, पीती हुई उस गर्भ के शाटन, पातन, गालन और मारण की इच्छा की, पर वह गर्भ न सड़ता है, न पड़ता है, न गलता है और न मरता है।

सूत्र ६०-६३

४१. शाटन.......मारण (साडण......मारण)

प्रस्तुत सूत्र में गर्भ को नष्ट करने वाले विविध प्रकारों का उल्लेख किया गया है—

शाटन—ऐसा उपाय करना, जिससे गर्भ टुकड़े-टुकड़े होकर गिर जाए।

पातन—ऐसा उपाय करना जिससे गर्भ अखण्ड गिर जाए।

गालन—ऐसा उपाय करना जिससे गर्भ द्रव्यीभूत होकर गिर जाए।

मारण—ऐसा उपाय करना जिससे गर्भ समाप्त हो जाए।

शब्द विमर्श

इट्ठा—मन को प्रीतिकर।

कंता—सहज सुन्दर।

पिया—प्रियता पैदा करने वाला।

मणुण्णा—भावों से सुन्दर।

मणामा—मन को भाने वाली।

वृत्तिकार ने इन पांचों को एकार्थक माना है।

धेज्जा—ध्यान करने योग्य।

वेसासिया—विश्‍वास योग्य।

अणुमया—विप्रिय दर्शन के बाद भी जो सम्मत है।

किमंग पुन:—इसका प्रयोग पूर्वोक्त अर्थ की विशिष्टता बतलाने के लिए होता है। अथवा आमंत्रण अर्थ में 'अंग' इस अव्यय का प्रयोग होता है।

अग्गिए—भस्मक नाम का वायु विकार।

६१. तए णं सा मियादेवी जाहे नो संचाएइ तं गब्भं साडित्तए वा पाडित्तए वा गालित्तए वा मारित्तए वा ताहे संता तंता परितंता अकामिया असयंवसा तं गब्भं दुहंदुहेणं परिवहइ।।

तत: सा मृगादेवी यदा नो संशक्नोति तं गर्भं शाटयितुं वा पातयितुं वा गालयितुं वा मारयितुं वा तदा श्रान्ता तान्ता परितान्ता अकामिका अस्वयंवशा तं गर्भं दु:खंदु:खेन परिवहति।

६१. तब वह मृगादेवी जब इस गर्भ का शाटन, पातन, गालन व मारण करने में समर्थ नहीं हुई तब श्रान्त, तान्त, परितान्त और अनिच्छापूर्वक परवशता से दु:खपूर्वक उस गर्भ का परिवहन करने लगी।

६२. तस्स णं दारगस्स गब्भगयस्स चेव अट्ठ नालीओ अब्भिंतरप्प-वहाओ, अट्ठ नालीओ बाहिरप्प-वहाओ, अट्ठ पूयप्पवहाओ, अट्ठ सोणियप्पवहाओ, दुवे दुवे कण्णंतरेसु, दुवे दुवे अच्छि-अंतरेसु, दुवे दुवे नक्कंतरेसु, दुवे दुवे धमणिअंतरेसु अभिक्खणं-अभिक्खणं पूयं च सोणियं च परिसवमाणीओ-परिसवमाणीओ चेव चिट्ठंति।।

तस्य दारकस्य गर्भगतस्य चैव अष्ट नाड्य: आभ्यन्तरप्रवहा:, अष्ट नाड्य: बहि:प्रवहा:, अष्ट पूयप्रवहा:, अष्ट शोणितप्रवहा:, द्वे द्वे कर्णान्तरयो:, द्वे द्वे अक्ष्यन्तरयो:, द्वे द्वे 'नक्क'अन्तरयो:, द्वे द्वे धमन्यन्तरयो: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं पूयं च शोणितं च परिस्रवन्त्य:-परिस्रवन्त्य: चैव तिष्ठन्ति।

६२. उस गर्भस्थ बालक के ही आठ अन्त:प्रवाही नालिकाएं, आठ बहिष्प्रवाही नालिकाएं, आठ पूय-(पीप) प्रवाही नालिकाएं, आठ शोणितप्रवाही नालिकाएं, दो-दो कान के छिद्रों में, दो-दो आंख के छिद्रों में, दो-दो नाक के छिद्रों में, दो-दो धमनी छिद्रों में बार-बार पीप और रुधिर को परिस्रावित करती हुई, परिस्रावित करती हुई रहती थी।

६३. तस्स णं दारगस्स गब्भगयस्स चेव अग्गिए नामं वाही पाउब्भूए। जे णं से दारए आहारेइ, से णं खिप्पामेव विद्धंसमागच्छइ, पूयत्ताए य सोणियत्ताए य परिणमइ, तं पि य से पूयं च सोणियं च आहारेइ।।

तस्य दारकस्य गर्भगतस्य चैव अग्‍निक: नाम व्याधि: प्रादुर्भूत:। यत् स दारक: आहरति, तत् क्षिप्रमेव विध्वंस-मागच्छति, पूयत्वेन च शोणितत्वेन च परिणमति, तद् अपि च स पूयं च शोणितं च आहरति।

६३. उस गर्भ-गत बालक के ही अग्‍नि (भस्मक) नामक व्याधि उत्पन्न हो गई। वह बालक जो भी आहार करता, वह शीघ्र ही विध्वंस को प्राप्त हो जाता, पीप और रुधिर के रूप में परिणत हो जाता। वह उस पीप और रुधिर का भी आहार कर लेता था।

६४. तए णं सा मियादेवी अण्णया कयाइ नवण्हं मासाणं बहुपडि-पुण्णाणं दारगं पयाया जातिअंधे जातिमूए जातिबहिरे जातिपंगुले हुंडे य वायव्वे। नत्थि णं तस्स दारगस्स हत्था वा पाया वा कण्णा वा अच्छी वा नासा वा। केवलं से तेसिं अंगोवंगाणं आगिती आगितिमेत्ते।।

तत: सा मृगादेवी अन्यदा कदाचिद् नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता जात्यन्ध: जातिमूक: जातिबधिर: जातिपङ्गुल: हुण्ड: च वायव:। नास्ति तस्य दारकस्य हस्तौ वा पादौ वा कर्णौ वा अक्षिणी वा नासे वा। केवलं तस्य तेषाम् अङ्गोपाङ्गानाम् आकृति: आकृतिमात्रम्।

६४. तब उस मृगादेवी ने किसी समय नौ महीने पूरे होने पर पुत्र को जन्म दिया। वह जन्म से अन्धा, जन्म से मूक, जन्म से बहरा, जन्म से पंगु, हुण्ड संस्थान वाला तथा वायु रोग से युक्त था। उस बालक के हाथ, पैर, कान, आंख और नाक नहीं थे। उन अङ्गोपाङ्गों की आकृति केवल आकृतिमात्र थी।

६५. तए णं सा मियादेवी तं दारगं हुंडं अंधारूवं पासइ, पासित्ता भीया तत्था तसिया उव्विग्गा संजायभया अम्मधाइं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं देवाणुप्पिया! तुमं एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झाहि।।

तत: सा मृगादेवी तं दारकं हुण्डम् अन्धरूपम् पश्यति, दृष्टवा भीता त्रस्ता 'तसिया' उद्विग्‍ना संजातभया अम्बाधात्रीं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्— गच्छ त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् एकान्ते 'उक्कुरुडियाए' उज्झ।

६५. तब उस मृगादेवी ने उस हुण्ड संस्थान वाले तथा अन्धरूप बालक को देखा, देखकर भीत, त्रस्त, शुष्क, उद्विग्‍न और भयाक्रान्त४२ होकर धायमाता को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा— देवानुप्रिये! तुम जाओ, इस बालक को एकान्त में अकुरड़ी पर गिरा दो।

सूत्र ६५

४२. भीत.....भयाक्रान्त (भीय.....संजायभय)

प्रस्तुत सूत्र में भयभीत व्यक्ति की विविध अवस्थाओं का वर्णन किया गया है—

भीत—भयभीत होना।

त्रस्त—भय से प्रकम्पित होना।

तसिए—आनन्द का सूख जाना।

उद्विग्‍न—अनर्थ से छुटकारा पाने का अध्यवसाय।

संजात भय—भय युक्त।

विपाक वृत्ति में बताया है कि भय की प्रकर्षता प्रकट करने के लिए इन एकार्थ शब्दों का प्रयोग किया गया है।

६६. तए णं सा अम्मधाई मियादेवीए तहत्ति एयमट्ठं परिसुणेइ, पडि-सुणेत्ता जेणेव विजए खत्तिए तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयलपरिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी— एवं खलु सामी! मियादेवी नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया—जातिअंधे जातिमूए जातिबहिरे जातिपंगुले हुंडे य वायव्वे। नत्थि णं तस्स दारगस्स हत्था वा पाया वा कण्णा वा अच्छी वा नासा वा। केवलं से तेसिं अंगोवंगाणं आगिती आगितिमेत्ते।

तए णं सा मियादेवी तं दारगं हुंडं अंधारूवं पासइ, पासित्ता भीया तत्था तसिया उव्विगा संजाय-भया ममं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुमं देवाणुप्पिया! एयं दारगं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झाहि। तं संदिसह णं सामी! तं दारगं अहं एगंते उज्झामि उदाहु मा।

तत: सा अम्बाधात्री मृगादेव्या: तथा इति एतमर्थं प्रतिश्रृणोति, प्रतिश्रुत्य यत्रैव विजय: क्षत्रिय: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! मृगादेवी नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता—जात्यन्ध: जातिमूक: जातिबधिर: जातिपङ्गुल: हुण्ड: च वायव:। नास्ति तस्य दारकस्य हस्तौ वा पादौ वा कर्णौ वा अक्षिणी वा नासे वा। केवलं तस्य तेषाम् अङ्गोपाङ्गानाम् आकृति: आकृतिमात्रम्।

तत: सा मृगादेवी तं दारकं हुण्डम् अन्धरूपं पश्यति, दृष्ट्वा भीता त्रस्ता 'तसिया' उद्विग्‍ना संजातभया मां शब्दयति, शब्दयित्वा एवं अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिये! एतं दारकम् एकान्ते 'उक्कुरुडियाए' उज्झ। तत् सन्दिशतु स्वामिन्! तं दारकम् अहम् एकान्ते उज्झामि उताहो मा।

६६. तब उस धायमाता ने मृगादेवी के इस अर्थ को ऐसा ही है इस प्रकार स्वीकार किया, स्वीकार कर जहां विजय क्षत्रिय था वहीं पहुंची, पहुंचकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोली—स्वामिन्! मृगादेवी ने नौ महीने पूरे होने पर पुत्र को जन्म दिया है। वह जन्म से अन्धा, जन्म से मूक, जन्म से बहरा, जन्म से पंगु, हुण्ड संस्थान वाला तथा वायु रोग से युक्त है। उस बालक के हाथ, पैर, कान, आंख और नाक नहीं हैं। उन अङ्गोपाङ्गों की आकृति केवल आकृति-मात्र है।

तब उस मृगादेवी ने उस हुण्ड संस्थान वाले तथा अन्धरूप बालक को देखा, देखकर भीत, त्रस्त, शुष्क, उद्विग्‍न और भयाक्रान्त होकर मुझे बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम जाओ, इस बालक को एकान्त में 'अकुरड़ी' पर फेंक दो। तो, आज्ञा दे स्वामिन्! उस बालक को मैं एकान्त में फेंकू अथवा नहीं।

६७. तए णं से विजए खत्तिए तीसे अम्मधाईए अंतिए एयमट्ठं सोच्चा तहेव संभंते उट्ठाए उट्ठेइ, उट्ठेत्ता जेणेव मियादेवी तेणेव उवा-गच्छइ, उवागच्छित्ता मियं देविं एवं वयासी—देवाणुप्पिए! 'तुब्भं पढमे गब्भे'। तं जइ णं तुमं एयं एगंते उक्कुरुडियाए उज्झसि, तो णं तुब्भं पया नो थिरा भविस्सइ, तो णं तुमं एयं दारगं रहस्सियगंसि भूमिघरंसि रहस्सिएणं भत्तपाणेण पडिजागरमाणी-पडिजागरमाणी विहराहि, तो णं तुब्भं पया 'थिरा भविस्सइ'।।

तत: स विजय: क्षत्रिय: तस्या: अम्बाधात्र्या: अन्तिकात् एतमर्थं श्रुत्वा तथैव संभ्रान्त: उत्थया उत्तिष्ठति, उत्थाय यत्रैव मृगादेवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य मृगां देवीम् एवम् अवादीत्—देवानुप्रिये! 'तव प्रथम: गर्भ:'। तत् यदि त्वम् एतं एकान्ते 'उक्कुरुडियाए' उज्झसि, तत: तव प्रजा: नो स्थिरा: भविष्यन्ति, तत: त्वम् एतं दारकं राहसिके भूमिगृहे राहसिकेन भक्तपानेन प्रतिजाग्रती-प्रतिजाग्रती विहर, ततस्तव प्रजा: स्थिरा: भविष्यन्ति।

६७. तब वह विजय क्षत्रिय उस धायमाता के पास इस अर्थ को सुनकर वैसे ही संभ्रान्त हो उठने की मुद्रा में उठा, उठकर जहां मृगादेवी थी वहीं पहुंचा, पहुंचकर मृगादेवी को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! यह तुम्हारा प्रथम गर्भ है। यदि तुम इसे इस प्रकार एकान्त में अकुरड़ी पर फेंकती हो तो तुम्हारी सन्तान स्थिर (जीवित) नहीं होगी। इसलिए तुम इस बालक की प्रच्छन्न भूमिघर में प्रच्छन्न भोजन पानी के द्वारा परिचर्या करती हुई, परिचर्या करती हुई विहरण करो, जिससे तुम्हारी सन्तान स्थिर होगी।

६८. तए णं सा मियादेवी विजयस्स खत्तियस्स तह त्ति एयमट्ठं विणएणं पडिसुणेइ, पडिसुणेत्ता तं दारगं रहस्सियंसि भूमिघरंसि रहस्सिएणं भत्तपाणेणं पडिजागरमाणी-पडिजागरमाणी विहरइ।।

तत: सा मृगादेवी विजयस्य क्षत्रियस्य तथा इति एतमर्थं विनयेन प्रतिश्रृणोति, प्रतिश्रुत्य तं दारकं राहसिके भूमिगृहे राहसिकेन भक्तपानेन प्रतिजाग्रती-प्रतिजाग्रती विहरति।

६८. तब उस मृगादेवी ने विजय क्षत्रिय के इस अर्थ को 'ऐसा ही हो' विनयपूर्वक स्वीकार किया, स्वीकार कर उस बालक की प्रच्छन्न भूमिघर में, प्रच्छन्न रूप से भोजन पानी के द्वारा परिचर्या करती हुई, परिचर्या करती हुई विहरण करने लगी।

६९. एवं खलु गोयमा! मियापुत्ते दारए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! मृगापुत्र: दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

६९. गौतम! इस प्रकार मृगापुत्र बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

मियापुत्तस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

७०. मियापुत्ते णं भंते! दारए इओ कालमासे कालं किच्चा कहिं गमिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! मियापुत्ते दारए छव्वीसं वासाइं परमाउं पालइत्ता काल-मासे कालं किच्चा इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे वेयड्ढगिरिपायमूले सीहकुलंसि सीहत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ सीहे भविस्सइ— अहम्मिए बहुनगरनिग्गयजसे सूरे दढप्पहारी साहसिए सुबहुं पावं कम्मं कलिकलुसं समज्जिणइ, समज्जिणित्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उक्कोससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता सिरीसवेसु उववज्जिहिइ। तत्थ णं कालं किच्चा दोच्चाए पुढवीए उक्कोसेणं तिण्णि सागरोवमं ट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता पक्खीसु उववज्जिहिइ। तत्थ वि कालं किच्चा तच्चाए पुढवीए सत्त सागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ सीहेसु, तयाणंतरं चोत्थीए, उरगो, पंचमीए, इत्थीओ, छट्ठीए, मणुओ, अहेसत्तमाए। तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता से जाइं इमाइं जलयरपंचिंदियतिरिक्ख-जोणियाणं मच्छ-कच्छभ-गाह-मगर-सुंसुमाराईणं अड्ढतेरस जाइ-कुलकोडिजोणिपमुहसयसहस्साइं, तत्थ णं एगमेगंसि जोणि-विहाणंसि अणेगसयसहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता चउपएसु उरपरिसप्पेसु भुयपरि-सप्पेसु खहयरेसु चउरिंदिएसु तेइंदिएसु बेइंदिएसु वणप्फइ-कडुयरुक्खेसु कडुयदुद्धिएसु वाउ-तेउ-आउ-पुढवीसु अणेग-सयसहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता सुपइट्ठपुरे नयरे गोणत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ उम्मुक्कबालभावे अण्णया कयाइ पढमपाउसंसि गंगाए महानईए खलीणमट्टियं खणमाणे तडीए पेल्लिए समाणे कालगए तत्थेव सुपइट्ठपुरे नयरे सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाइस्सइ।।

से णं तत्थ उम्मुक्क बालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वण-गमणुप्पत्ते तहारूवाणं थेराणं अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्सइ।

से णं तत्थ अणगारे भविस्सइ— इरियासमिए भासासमिए एसणासमिए आयाण-भंड-मत्त-निक्खेवणासमिए उच्चार-पासवण-खेल-सिंघाण-जल्ल-पारिट्ठावणियासमिए मणगुत्ते वयगुत्ते कायगुत्ते गुत्ते गुत्तिंदिए गुत्त बंभयारी। से णं तत्थ बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता आलोइय-पडिक्कंते समाहिपत्ते कालमासे कालं किच्चा सोहम्मे कप्पे देवत्ताए उव्ववज्जिहिइ।

से णं तओ अणंतरं चयं चइत्ता महाविदेहे वासे जाइं कुलाइं भवंति—अड्ढाइं अपरिभूयाइं तहप्पगारेसु कुलेसु पुमत्ताए पच्चायाहिति।

जहा दढपइण्णे जाव सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परि-णिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।

मृगापुत्रस्य-आगामिभव-वर्णक-पदम्

मृगापुत्र भदन्त! दारक: इत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! मृगापुत्र: दारक: षड्विंशतिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे वैताढ्यगिरिपादमूले सिंहकुले सिंहत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र सिंह: भविष्यति—अधार्मिक: बहुनगरनिर्गतयश: शूर: दृढ़प्रहारी साहसिक: सुबहु पापकर्म कलिकलुषं समर्जति, समर्ज्य कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्याम् उत्कर्ष-सागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

स ततोऽनन्तरम् उद्वृत्य सरीसृपेषु उपपत्स्यते। तत्र कालं कृत्वा द्वितीयायां पृथिव्याम् उत्कर्षेण त्रिसागरोपम-स्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य पक्षिषु उपपत्स्यते। तत्र अपि कालं कृत्वा तृतीयायां पृथिव्यां सप्तसागरोपम-स्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: सिंहेषु, तदनन्तरं चतुर्थ्याम्, उरग:, पञ्चम्यां, स्त्री, षष्ठ्यां, मनुज:, अध: सप्तम्याम्। तत: अनन्तरम् उद्वृत्य स यानि इमानि जलचर-पञ्चेन्द्रिय-तिर्यग्योनिकानां मत्स्य-कच्छप-ग्राह-मगर-सुंसुमारादीनाम् अर्द्धत्रयोदशजाति-कुलकोटियोनिप्रमुख-शतसहस्राणि, तत्र एकैकस्मिन् योनिविधाने अनेकशत-सहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तत्रैव भूय: भूय: प्रत्यायास्यति।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य चतुष्पदेषु उर:परिसर्पेषु भुजपरिसर्पेषु खेचरेषु चतुरिन्द्रियेषु त्रीन्द्रियेषु द्वीन्द्रियेषु वनस्पति-कटुकरुक्षेषु कटुकदुग्धेषु वायु-तेज:-अप्-पृथिवीषु अनेकशत-सहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तत्रैव भूय: भूय: प्रत्यायास्यति।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य सुप्रतिष्ठपुरे नगरे गौणत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव: अन्यदा कदाचित् प्रथमप्रावृषि गंगाया: महानद्या: खलीनमृत्तिकां खनन् तट्या: प्रेरित: सन् कालगत: तत्रैव सुप्रतिष्ठपुरे नगरे श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके धर्मं श्रुत्वा निशम्य मुण्ड: भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजिष्यति।

स तत्र अनगार: भविष्यति—ईर्यासमित: भाषासमित: एषणासमित: आदान-भाण्डामत्रनिक्षेपणासमित: उच्चार-प्रस्रवण-क्ष्वेल-'सिंघाण'-'जल्ल'-पारिष्ठापनिकासमित: मनोगुप्त: वचो-गुप्त: कायगुप्त: गुप्त: गुप्तेन्द्रिय: गुप्तब्रह्मचारी।

स तत्र बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं पालयित्वा आलोचित-प्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालमासे कालं कृत्वा सौधर्मे कल्पे देवत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: अनन्तरं चयं त्यक्त्वा महाविदेहे वर्षे यानि कुलानि भवन्ति—आढ्यानि अपरिभूतानि तथाप्रकारेषु कुलेषु पुंस्त्वेन प्रत्यायास्यति।

यथा दृढ़प्रतिज्ञ: यावत् सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यति परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानाम् अन्तं करिष्यति।

मृगापुत्र का आगामीभव-वर्णक-पद

७०. भंते! मृगापुत्र बालक मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर यहां से कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! मृगापुत्र बालक छब्बीस वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में वैताढ्यगिरि की तलहटी में सिंहकुल में सिंह के रूप में पैदा होगा।

वह वहां अधार्मिक, बहुत नगरों में निर्गत-यश वाला, शूरवीर, दृढ़प्रहारी, साहसिक सिंह होगा। वहां अत्यधिक कलहहेतुक मलिन पाप कर्मों का अर्जन करेगा, अर्जन कर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में उत्कृष्ट सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर सरीसृपों में उत्पन्न होगा। वहां से मृत्यु को प्राप्त कर दूसरी पृथ्वी में तीन सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर पक्षियों में उत्पन्न होगा। वहां भी मृत्यु को प्राप्त कर तीसरी पृथ्वी में सात सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

वह वहां सिंहों में, तदनन्तर चौथी नरक में, फिर उरग के रूप में, पांचवीं नरक में, स्त्री के रूप में, छठी नरक में, मनुष्य के रूप में और अध: सप्तमी नरक में उपपन्न होगा। तदनन्तर उद्वर्तन कर वह जलचर पंचेन्द्रिय तिर्यञ्च योनियों४३ के भेदों का ये जो (विधान) किया गया है—मत्स्य, कछुआ, ग्राह, मगर, सुंसुमार आदि, उन जीवों की साढ़े बारह लाख जाति कुल कोटि४४ प्रमुख हैं, उनमें एक-एक योनि विधान में अनेक लाख बार मरकर-मरकर वहीं बार-बार जन्म लेगा। तदनन्तर वह उद्वर्तन कर चतुष्पदों में, उर-परिसर्पों में, भुजपरिसर्पों में, खेचरों में, नभचरों में, चतुरिन्द्रियों में, त्रीन्द्रियों में, द्वीन्द्रियों में, वनस्पति-कटुक वृक्षों में, कटुक दुग्धों (वनस्पति) में, वायुकाय, तेजस्काय, अप्काय, पृथ्वीकाय में अनेक लाख बार मरकर-मरकर वहीं बार-बार जन्म लेगा।

सूत्र ७०

४३. उत्पत्ति स्थान (जोणी)

जहां औदारिक अथवा वैक्रिय शरीर के साथ तैजस और कार्मण शरीर का मिश्रण होता है, वह योनि—जीव का उत्पत्तिस्थान है।

योनि के तीन तीन प्रकार हैं—

१. सचित्त, अचित्त, मिश्र।

२. शीत, उष्ण, शीतोष्ण।

३. संवृत, विवृत, संवृत-विवृत।

१. सचित्त—जीवित गाय के शरीर में कृमि पैदा होती है, यह सचित्त योनि है।

२. अचित्त—निर्जीव। देव और नारक की योनि अचित्त होती है।

३. मिश्र—गर्भज मनुष्य और गर्भज तिर्यंचों की योनि मिश्र होती है। इनकी उत्पत्ति शुक्र और शोणित के सम्मिश्रण से होती है।

४. शीत—प्रथम नरक के नारकों की योनि शीत होती है।

५. उष्ण—तेजस्काय के जीवों की योनि उष्ण होती है।

६. मिश्र—देव, गर्भज मनुष्य और गर्भज तिर्यंच की योनि शीतोष्ण होती है।

७. संवृत—ढकी हुई। देव, नारक और एकेन्द्रिय जीवों की योनि संवृत होती है।

८. विवृत—प्रगट। विकलेन्द्रिय, सम्मूर्च्छिम तिर्यंच और सम्मूर्च्छिम मनुष्यों की योनि विवृत होती है।

९. मिश्र—गर्भज तिर्यंच पंचेन्द्रिय और गर्भज मनुष्यों की योनि मिश्र होती है।

४४. कुलकोटि (कुलकोडि)

एक योनि में उत्पन्न होने वाली अनेक जातियां या कुल श्रेणियां कुल कोटि कहलाती है। जैसे गोबर एक योनि है उसमें वृश्‍चिक-कुल, कृमि-कुल, कीट-कुल आदि अनेक कुल हैं।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर सुप्रतिष्ठित नगर में बैल के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां बाल्यावस्था को लांघकर अन्य किसी समय प्रथम वर्षा ॠतु में गंगा महानदी के छिन्न तट की मिट्टी को खोदता हुआ, उसी छिन्न तट के गिरने पर मृत्यु को प्राप्त कर वहीं सुप्रतिष्ठितनगर में श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां बाल्यावस्था को लांघकर विज्ञ और कला का पारगामी बन यौवन को प्राप्त कर तथारूप स्थविरों के पास धर्म को सुनकर, अवधारित कर, मुंड हो अगार से अनगारता में प्रव्रजित होगा।

वह वहां ईर्या समित, भाषा समित, एषणा-समित, आदान-भण्ड-अमत्र-निक्षेपणा समित, उच्चार-प्रस्रवण, श्‍लेष्म-सिंघाण-जल्ल-परिष्ठापनिका समित, मनोगुप्त, वचनगुप्त और कायगुप्त, गुप्त, गुप्तेन्द्रिय, गुप्त-ब्रह्मचारी अनगार होगा।

वह वहां बहुत वर्षों तक श्रामण्य-पर्याय का पालन कर, आलोचन-प्रतिक्रमण कर, समाधि को प्राप्त हो, मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर सौधर्म-कल्प में देवता के रूप में उपपन्न होगा।

तदनन्तर वह शरीर को छोड़कर महा-विदेह क्षेत्र में जो आढ्य, अपरिभूत तथाप्रकार के कुल हैं, उन कुलों में पुरुष के रूप में उत्पन्न होगा।

जैसे दृढ़प्रतिज्ञ यावत् सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वाण को प्राप्त करेगा, सब दु:खों का अन्त करेगा।४५

सूत्र ७०

४५. सिद्ध होगा.......सब दु:खों का अंत करेगा (सिज्झिहिइ.....सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ)

प्रस्तुत प्रसंग में पांच क्रियापद हैं। इन पांचों पदों द्वारा क्रमश: मुक्त होने की अवस्थाओं का प्रतिपादन है—

सिद्ध—यह पहली अवस्था है। जिसका प्रयोजन सिद्ध हो जाता है, वह सिद्ध है।

बुद्ध—यह दूसरी अवस्था है। इसका अर्थ है—केवलज्ञान के द्वारा सकल ज्ञेय वस्तुओं को जानना।

मुक्त—यह तीसरी अवस्था है। इसका अर्थ है—कर्म बन्धन से मुक्त होना।

परिनिवृत्त—यह चौथी अवस्था है। इसका अर्थ है—सम्पूर्ण कर्मों के सन्ताप से रहित हो जाना।

सब दु:खों का अन्त—यह पांचवी अवस्था है। इसका अर्थ है—सब दु:खों का अन्त कर देना।

(विशेष विवरण के लिए देखें भगवती भाष्य १/४४)

निक्खेव-पदं

७१. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।।

त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

७१. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान् महावीर ने दु:खविपाकों के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

उज्झितक

2

उज्झितक

आमुख

दु:खविपाक के दूसरे अध्ययन का नाम उज्झितक है। विजयमित्र सार्थवाह की भार्या सुभद्रा के बच्चे जन्म के साथ ही मृत्यु को प्राप्त हो जाते थे इसलिए उस बच्चे को जीवित रखने के लिए जन्म के साथ ही उसे कूड़े के ढेर पर छोड़कर पुन: ग्रहण कर लिया गया। फेंकने की इस क्रिया के आधार पर ही बालक का नाम उज्झितक रखा गया। बालक के नाम के आधार पर दूसरे अध्ययन का नाम उज्झितक हो गया।

यह उज्झितक बालक अपने पूर्वभव में गोत्रास सार्थवाह था। वह क्रूर और अधार्मिक था। अर्धरात्रि के समय गोमण्डप में जाता। वहां अनेक पशुओं के अंगोपांगों का छेदन-भेदन करता। उस मांस को पकाता। पकाकर सुरा, मधु के साथ स्वयं आसक्ति के साथ उसे खाता और दूसरों को बांटता हुआ प्रसन्नता का अनुभव करता। ऐसे क्रूर कार्यों से महामोह कर्म का बन्ध कर वह दूसरी नरक में उत्पन्न हुआ।

उज्झितक के भव में माता-पिता की मृत्यु के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। वह अकेला होने से स्वच्छन्द विहारी हो गया। कामध्वजा गणिका के साथ काम-भोग भोगता हुआ विहरण करने लगा। वहां भी भाग्य ने साथ नहीं दिया। विजयमित्र राजा उसको वहां से निकालकर स्वयं उस गणिका के साथ कामभोग भोगने लगा। लेकिन उज्झितक बालक अपनी आसक्ति के कारण उस गणिका को छोड़ नहीं पाया। वह गुप्त रूप से उसके पास जाने लगा। राजा को इस बात का पता लगते ही अपने पुरुषों से उसे पकड़वाकर वध का आदेश दे दिया।

• इस कथा का महत्त्वपूर्ण सार है—तीव्र आसक्ति व्यक्ति को विवेक शून्य बना देती है, जिससे वह अपना हित और अहित भी नहीं सोच पाता।

• अपने पापाचरण से संचित अशुभ कर्म व्यक्ति के पग-पग पर प्रतिकूलता ही पैदा करते हैं।

प्रस्तुत कथा से अनुशासन की महत्ता भी उजागर हुई है—जिस बालक पर कोई अनुशास्ता या नियन्त्रक नहीं होता वह बालक अनिवारक, स्वच्छन्द मति और स्वच्छन्दतापूर्वक घूमने वाला हो जाता है। उज्झितक कुमार इसका निदर्शन है।

इस कथा में उस समय की सामाजिक परम्पराओं का भी उल्लेख हुआ है। माता-पिता की मृत्यु के बाद घर में यदि अकेला बालक होता तो उसे घर से निकालकर वह घर अन्य को दे दिया जाता।

जिसका बच्चा जीवित नहीं रहता उसके माता-पिता अपने बच्चे को जीवित रखने के लिए जन्म के साथ ही उसे कूड़े के ढेर पर या अन्य स्थान में डालकर पुन: उस बच्चे को ग्रहण करते थे ऐसी उस समय की एक प्रथा थी।

बीयं अज्झयणं: द्वितीय अध्ययन

उज्झियए: उज्झितक

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दोच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, द्वितीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान् महावीर ने दु:ख विपाकों के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! दूसरे अध्ययन का श्रमण भगवान् महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं वाणियगामे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये वाणिजग्रामं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय वाणिजग्राम1 नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध२ था।

सूत्र २

१. वाणिजग्राम (वाणियगामे)

यह नगर लिच्छवियों की राजधानी वैशाली के पास था। वैशाली और वाणिजग्राम नगर के बीच गंडकी नाम की नदी बहती थी। यह वैशाली का उपनगर था। वर्तमान में इसकी पहचान वैशाली के पास स्थित 'बनिया' ग्राम से की जाती है। भगवान् महावीर वाणिजग्राम में अनेक बार आए थे।

(विशेष देखें उवासगदसाओ १/८)

२. ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध (रिद्धत्थिमियसमिद्धे)

प्रस्तुत सूत्र में नगर की विशेषताओं का वर्णन है।

१. ॠद्ध—भवन, महल आदि से जो विस्तृत है।

२. स्तिमित—जो भय से रहित है।

३. समृद्ध—धन, धान्य आदि से जो युक्त है

३. तस्स णं वाणियगामस्स उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए दूइपलासे नामं उज्जाणे होत्था।।

तस्य वाणिजग्रामस्य उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे दूतिपलाशं नाम उद्यानं बभूव।

३. उस वाणिजग्राम के उत्तर-पूर्व दिग्भाग में दूतिपलाश नाम का उद्यान था।

४. तत्थ णं दूइपलासे सुहम्मस्स जक्खस्स जक्खाययणे होत्था।।

तत्र दूतिपलाशे सुधर्मण: यक्षस्य यक्षायतनं बभूव।

४. वहां दूतिपलाश में यक्ष सुधर्मा का यक्षायतन था।

५. तत्थ णं वाणियगामे नयरे मित्ते नामं राया होत्था—वण्णओ।।

तत्र वाणिजग्रामे नगरे मित्र: नाम राजा बभूव—वर्णक:।

५. वहां वाणिजग्राम नगर में मित्र नाम का राजा था—राजा का वर्णन।

६. तस्स णं मित्तस्स रण्णो सिरी नामं देवी होत्था—वण्णओ।।

तस्य मित्रस्य राज्ञ: श्री: नाम देवी बभूव—वर्णक:।

६. उस मित्र राजा के श्री नाम की रानी थी—रानी का वर्णन।

७. तत्थ णं वाणियगामे कामज्झया नामं गणिया होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरा लक्खण-वंजण-गुणोववेया माणुम्माण-प्पमाण-पडिपुण्ण- सुजाय-सव्वंगसुंदरंगी ससि-सोमाकार-कंत-पिय-दंसणा सुरूवा बावत्तरिकलापंडिया चउसट्ठिगणियागुणोववेया एगूणतीसविसेसे रममाणी एक्क-वीसरइगुणप्पहाणा बत्तीसपुरिसो-वयारकुसला नवंगसुत्तपडि-बोहिया अट्ठारसदेसीभासावि-सारया सिंगारागारचारुवेसा गीयरइगंधव्वणट्टकुसला संगय-गय-भणिय हसिय-विहिय-विलास-सललिय-संलाव- निउणजुत्तोवयारकुसला सुंदरथण-जहण-वयण-कर- चरण-नयण-लावण्ण-विलास- कलिया ऊसियज्झया सहस्स-लंभा विदिण्णछत्त-चामर-वाल-वीयणीया कण्णीरहप्पयाया यावि होत्था। बहूणं गणिया-सहस्साणं आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्त आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणी पालेमाणी विहरइ।।

तत्र वाणिजग्रामे कामध्वजा नाम गणिका बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय-शरीरा लक्षण-व्यंजन-गुणोपेता मानोन्मान-प्रमाण-प्रतिपूर्ण-सुजात- सर्वाङ्गसुन्दराङ्गी शशि-सौम्याकार-कान्त-प्रिय-दर्शना सुरूपा द्वासप्तति-कलापण्डिता चतु:षष्टिगणिका-गुणोपेता एकोनत्रिंशत्विशेषे रममाणा एकविंशतिरतिगुणप्रधाना द्वात्रिंशत्-पुरुषोपचारकुशला प्रतिबोधित-सुप्तनवाङ्गा अष्टादशदेशीभाषाविशारदा श्रृंगारागारचारुवेषा गीतरतिगन्धर्व-नाट्यकुशला संगत-गत-भणित-हसित-विहित-विलास-सललित- संलाप-निपुणयुक्तोपचारकुशला सुन्दरस्तन-जघन-वदन-कर-चरण- नयन-लावण्य-विलासकलिता उच्छ्रित-ध्वजा सहस्रलाभा वितीर्ण-छत्र-चामर-बालव्यजनिका कर्णीरथप्रयाता चापि बभूव। बहूनां गणिकासहस्राणाम् आधिपत्यं पौरपत्यं स्वामित्वं भर्तृत्वं महत्तरकत्वम् आज्ञा-ईश्‍वर-सैनापत्यं कारयती पालयती विहरति।

७. वहां वाणिजग्राम में काम-ध्वजा नाम की गणिका थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला३, लक्षण, व्यंजन और गुणों४ से युक्त, मान, उन्मान और प्रमाण से परिपूर्ण५ था। वह सुजात और सर्वांग सुन्दर अंगों वाली, चन्द्रमा के समान सौम्य आकृति वाली, कान्त, प्रियदर्शना और सुरूपा थी। वह बहत्तर कलाओं में पंडित६, चौसठ गणिका गुणों से युक्त७, उनतीस विशेषों (गुणों) में रमण करने वाली, इक्कीस रति गुणों में प्रधान तथा पुरुषों को आकर्षित करने वाले बत्तीस गुणों में कुशल थी। उसके सुप्त नौ अंग जागृत हो चुके थे८ (वह नवयौवना थी)। अठारह प्रकार की देशी भाषाओं में विशारद थी।९ उसका सुन्दर वेष श्रृंगार घर जैसा लगता था। वह गीत, रति, गन्धर्व (नृत्य युक्त गीत) और नाट्य में कुशल थी। वह औचित्यपूर्ण चलने, बोलने, हंसने और चेष्टा करने में, विलास में, लालित्यपूर्ण संलाप में निपुण और समुचित उपचार में कुशल थी।१०

सूत्र ७

३. शरीर अहीन प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला (अहीण..... पंचिंदियसरीर)

जिसका शरीर अहीन और प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला हो। ज्ञाता वृत्तिकार ने 'अहीण पंचिंदिय सरीर' पाठ मानकर व्याख्या की है। उसके अनुसार इसका अर्थ होता है—जिसमें पांचों ही इन्द्रियां लक्षण और स्वरूप की दृष्टि से अन्यून हो ऐसे शरीर वाला।

४. लक्षण व्यंजन गुणों से युक्त (लक्खण-वंजणगुणोववेया)

प्रस्तुत प्रसंग में शरीर पर होने वाले लक्षण आदि का वर्णन किया गया है—

लक्षण—शरीरगत स्वस्तिक आदि।

व्यंजन—मष, तिल आदि।

गुण—सौभाग्य आदि।

निशीथ भाष्य में लक्षण और व्यंजन के बीच एक भेदरेखा की है। वहां उसकी विशेष जानकारी मिलती है।

शरीर के मान, उन्मान और प्रमाण आदि लक्षण होते हैं और तिल, मषक आदि व्यंजन होते हैं। अथवा जो शरीर के साथ उत्पन्न होता है वह लक्षण और जो बाद में उत्पन्न होता है वह व्यंजन है।

(विशेष विवरण के लिए देखें नायाधम्मकहाओ १/१६ का टिप्पण।)

५. मान-उन्मान और प्रमाण से प्रतिपूर्ण (माणुम्माणप्पमाण-पडिपुण्ण)

ये शरीर की उचित लम्बाई, चौड़ाई और भार के सूचक शब्द हैं—

मान—जलद्रोण प्रमाणता। जल से भरे कुण्ड में पुरुष को बैठाने पर जो जल बाहर निकलता है।

उन्मान—अर्धभार प्रमाणता। तुला से तुलने पर जिसका वजन अर्धभार होता है वह पुरुष उन्मान प्राप्त कहलाता है।

प्रमाण—अपने अंगुल से १०८ अंगुल ऊंचाई। ऐसी ऊंचाई जिसे प्राप्त होती है वह पुरुष प्रमाण प्राप्त कहलाता है।

६. बहत्तरकलाओं में पण्डित (बावत्तरिकलापंडिया)

प्रस्तुत सूत्र तथा वृत्ति में बहत्तर कलाओं का उल्लेख नहीं है। बहत्तर कलाओं की जानकारी के लिए देखें समवाओ ७२। इन कलाओं के बारे में वृत्तिकार ने यह उल्लेख किया है कि ये बहत्तर कलाएं पुरुषों के लिए अभ्यास योग्य हैं। स्त्रियों के लिए केवल जानने योग्य हैं।

७. चौसठ गणिका गुणों से युक्त (चउसट्ठिगणियागुणोववेया)

चौसठ गणिका गुण—स्त्रियों के लिए उपयोगी नृत्य आदि विद्या शाखाएं। वात्स्यायन सूत्र में इनका विस्तार से उल्लेख है ऐसा वृत्तिकार ने निर्देश दिया है।

८. उसके सुप्त नौ अंग जागृत हो चुके थे (नवंगसुत्त-पडिबोहिया)

वृत्तिकार के अनुसार नौ अंग हैं—दो कान, दो आंखें, दो घ्राण, एक जिह्वा, एक त्वचा और एक मन। ये नौ अंग बाल्य काल में सुप्त होते हैं। यौवन में प्रतिबुद्ध होकर अपने अर्थ को ग्रहण करने में पटु हो जाते हैं।

९. अठारह प्रकार की देशी भाषाओं में विशारद (अट्ठारसदेसीभासाविसारया)

यहां अठारह देशीय भाषा का प्रयोग अठारह प्रकार की लिपि के अर्थ में हुआ है। उस समय अठारह प्रकार की लिपियां प्रचलित थी। उपदेश पद में हरिभद्रसूरि ने कुछ लिपियों का उल्लेख किया है

१. हंसलिपि

२. भूतलिपि

३. यक्षलिपि

४. राक्षसलिपि

५. औड्रीलिपि

६. यावनीलिपि

७. तरुष्कीलिपि

८. कीरिलिपि

९. द्राविड़ीलिपि

१०. सैन्धवीलिपि

११. मालविनीलिपि

१२. नाटीलिपि

१३. नागरीलिपि

१४. लाटीलिपि

१५. पारसीलिपि

१६. अनिभित्तिलिपि

१७. चाणकीलिपि

१८. मूलदेवीलिपि।

१०. श्रृंगार.....संलाप (सिंगार....संलाव)

प्रस्तुत प्रसंग में एक गणिका के श्रृंगार, हाव-भाव, विलास तथा संलाप का वर्णन किया गया है—

सिंगारागार चारुवेसा—श्रृंगार रस के गृह तुल्य और चारुवेशवाली।

संगय—उचित।

विलास—नेत्र विकार।

भगवती भाष्य में इस संदर्भ में एक श्‍लोक उद्धृत किया गया है—

हावो मुखविकार: स्याद् भावश्‍चित्तसमुद्भव:।

विलासो नेत्रजो ज्ञेयो, विभ्रमो भ्रूसमुद्भव:।।

(भगवती भाष्य ९/१९५)

संलाप—परस्पर संभाषण।

अनुलापो मुहुर्भाषा, प्रलापोऽनर्थकं वच:।

कक्‍वा वर्णनमुल्लाप: संलापो भाषणं मिथ:।।

(भगवती भाष्य ९/१९५)

उसके स्तन, जघन (कटि प्रदेश), मुख, हाथ, पांव और आंखें सुन्दर तथा विलास युक्त थी। उसके भवन पर पताकाएं फहराती थी। वह सहस्र मुद्राओं में उपलब्ध होती थी। छत्र, चंवर और बालवीजन उसे उपहार में प्राप्त थे। वह कर्णीरथ११ पर आरूढ़ होकर चलती थी। वह हजारों गणिकाओं का आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व, महत्तरत्व, आज्ञा, ऐश्‍वर्य और सेनापतित्व करती हुई तथा स्वयं पालन करती हुई विहरण करती थी।

११. कर्णीरथ (कण्णीरह)

कर्णीरथ वाहन विशेष है। कर्णीरथ के दो अर्थ हैं—

१. वह रथ जिसे कहार कंधे पर ढोवें।

२. स्त्रियों के चढ़ने के लिए पर्दा लगा हुआ रथ।

कर्णीरथ कुछ वैभवशाली व्यक्तियों के पास ही होता था। उस समय नगरवधूओं को भी राजकीय सम्मान प्राप्त होता था और कर्णीरथ राजाओं द्वारा अनुज्ञात होता था।

शब्द विमर्श

गंधव्व—नृत्य युक्त गीत

णट्ट—नृत्य

जहण—पूर्व कटिभाग।

लावण्ण—आकार की सुन्दरता

विलास—स्त्रियों की चेष्टा विशेष

८. तत्थ णं वाणियगामे विजयमित्ते नामं सत्थवाहे परिवसइ—अड्ढे।।

तत्र वाणिजग्रामे विजयमित्र: नाम सार्थवाह: परिवसति—आढ्य:।

८. वहां वाणिजग्राम में विजयमित्र नाम का सार्थवाह रहता था—वह धनवान था।

९. तस्स णं विजयमित्तस्स सुभद्दा नामं भारिया होत्था।।

तस्य विजयमित्रस्य सुभद्रा नाम भार्या बभूव।

९. उस विजयमित्र के सुभद्रा नाम की पत्‍नी थी।

१०. तस्स णं विजयमित्तस्स पुत्ते सुभद्दाए भारियाए अत्तए उज्झियए नामं दारए होत्था— अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदिय-सरीरे लक्खण-वंजण-गुणोववेए माणुम्माणप्पमाण-पडिपुण्ण-सुजाय-सव्वंगसुंदरंगे ससिसोमाकारे कंते पियदंसणे सुरूवे।।

तस्य विजयमित्रस्य पुत्र: सुभद्राया: भार्याया: आत्मज: उज्झितक: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय-शरीर: लक्षण-व्यंजन-गुणोपेत: मानोन्मानप्रमाण-प्रतिपूर्ण-सुजात-सर्वाङ्गसुन्दराङ्ग: शशि-सौम्याकार: कान्त: प्रियदर्शन: सुरूप:।

१०. उस विजयमित्र का पुत्र सुभद्रा भार्या का आत्मज उज्झितक नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला, लक्षण, व्यंजन और गुणों से युक्त, मान, उन्मान और प्रमाण से परिपूर्ण, सुजात सर्वांग सुन्दर अंगों वाला, चन्द्रमा के समान सौम्य आकृति वाला, कान्त, प्रियदर्शन और सुरूप था।

११. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसढे परिसा निग्गया। राया निग्गओ, जहा कूणिओ निग्गओ। धम्मो कहिओ। परिसा पडिगया राया य गओ।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: समवसृत:। परिषद् निर्गता। राजा निर्गत:, यथा कूणिक: निर्गत:। धर्म: कथित:। परिषद् प्रतिगता राजा च गत:।

११. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। राजा ने निर्गमन किया, जैसे कूणिक ने निर्गमन किया। धर्म कहा। परिषद् लौट गई। राजा भी चला गया।

गोयमेण उज्झिययस्स पुव्वभव-पुच्छा-पदं

१२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी इंदभूई नामं अणगारे गोयमगोत्ते णं जाव संखित्तविउलतेयलेसे छट्ठंछट्ठेणं अणिक्खित्तेणं तवोकम्मेणं संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

गौतमेन उज्झितकस्य पूर्वभव-पृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी इन्द्रभूति: नाम अनगार: गौतमगोत्र: यावत् संक्षिप्तविपुलतेजोलेश्य: षष्ठषष्ठेन अनिक्षिप्तेन तप:कर्मणा संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।

गौतम के द्वारा उज्झितक का पूर्वभव-पृच्छा-पद

१२. उस काल और उस समय श्रमण भगवान् महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी गौतम गोत्रीय इन्द्रभूति नामक अनगार यावत् विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाले, बिना विराम षष्ठ-षष्ठ भक्त (दो-दो दिन का उपवास) तप: कर्म के द्वारा, संयम और तप से आत्मा को भावित करते हुए विहरण करते थे।

१३. तए णं भगवं गोयमे छट्ठक्खमणपारणगंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेइ, बीयाए पोरिसीए झाणं झियाइ, तइयाए पोरिसीए अतुरियमचवलमसंभंते मुहपोत्तियं पडिलेहेइ, पडिलेहेत्ता भायणवत्थाइं पडिलेहेइ, पडिलेहेत्ता भायणाइं पमज्जइ, पमज्जित्ता भायणाइं उग्गाहेइ, उग्गाहेत्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—इच्छामि णं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणं छट्ठक्खमणपारणगंसि वाणियगामे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडित्तए।।

अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं।।

तत: भगवान् गौतम: षष्ठक्षपणपारणके प्रथमायां पौरुष्यां स्वाध्यायं करोति, द्वितीयायां पौरुष्यां ध्यानं ध्यायति, तृतीयायां पौरुष्याम् अत्वरितमचपल-मसंभ्रांत: मुखपोतिकां प्रतिलेखयति, प्रतिलेख्य भाजनवस्त्राणि प्रतिलेखयति, प्रतिलेख्य भाजनानि प्रमार्जयति, प्रमृज्य भाजनानि उद्गृह्णाति, उद्गृह्य यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति,

उपागम्य श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—इच्छामि भदन्त! भवद्भि: अभ्यनुज्ञात: सन् षष्ठक्षपणपारणके वाणिजग्रामे नगरे उच्च-नीच-मध्यमानि कुलानि गृहसमुदानस्य भिक्षाचर्यायै अटितुम्।

यथासुखम् देवानुप्रिय! मा प्रतिबन्धम्।

१३. तब भगवान गौतम ने षष्ठभक्त (बेले) के पारणे में प्रथम प्रहर में स्वाध्याय किया, द्वितीय प्रहर में ध्यान किया, तृतीय प्रहर में त्वरता, चपलता और संभ्रम रहित होकर मुखवस्त्रिका का प्रतिलेखन किया, प्रतिलेखन कर पात्र-वस्त्र का प्रतिलेखन किया, प्रतिलेखन कर पात्रों का परिमार्जन किया, प्रमार्जन कर पात्रों को ग्रहण किया, ग्रहण कर जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं पहुंचे, पहुंचकर श्रमण भगवान महावीर को वंदन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर नमस्कार कर इस प्रकार बोले—भंते! आप द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर षष्ठ भक्त के पारणे में वाणिजग्राम नगर के उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों में समुदान भिक्षाचर्या के लिए अटन करना (घूमना) चाहता हूं।

देवानुप्रिय! जैसा सुख हो, प्रतिबन्ध मत करो।

१४. तए णं भगवं गोयमे समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतियाओ दूइ-पलासाओ उज्जाणाओ पडि-निक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता अतुरियमचवलमसंभंते जुगंतर-पलोयणाए दिट्ठीए पुरओ रियं सोहेमाणे-सोहेमाणे जेणेव वाणियगामे नयरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता वाणियगामे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं घरसमुदाणस्स भिक्खायरियाए अडमाणे जेणेव रायमग्गे तेणेव ओगाढे।

तत्थ णं बहवे हत्थी पासइ— सण्णद्ध-बद्धवम्मिय-गुडिए उप्पीलियकच्छे उद्दामियघंटे नाणामणिरयण-विविह-गेवेज्ज-उत्तरकंचुइज्जे पडिकप्पिए झयपडागवर-पंचामेल-आरूढ-हत्थारोहे गहियाउहप्पहरणे।

अण्णे य तत्थ बहवे आसे पासइ—सण्णद्ध-बद्धवम्मिय- गुडिए आविद्धगुडे ओसारिय-पक्खरे उत्तरकंचुइय-ओचूला-मुहचंडाधर-चामर-थासग- परिमंडियकडीए आरूढअस्सारोहे गहियाउहप्पहरणे।

अण्णे य तत्थ बहवे पुरिसे पासइ—सण्णद्ध-बद्धवम्मिय- कवए उप्पीलियसरासणपट्टीए पिणद्धगेवेज्जे विमलवरबद्ध-चिंधपट्टे गहियाउहप्पहरणे।

तेसिं च णं पुरिसाणं मज्झगयं एगं पुरिसं पासइ अवओडयबंधणं उक्खित्त-कण्णनासं नेहतुप्पिय-गत्तं वज्झ-करकडि-जुयनियच्छं कंठेगुणरत्त-मल्लदामं चुण्ण-गुंडियगातं चुण्णयं वज्झपाणपीयं तिलं-तिलं चेव छिज्जमाणं कागणिमंसाइं खावियंतं पावं खक्खरसएहिं हम्ममाणं अणेग नर-नारी-संपरिवुडं चच्चरे-चच्चरे खंडपडहएणं उग्घोसिज्जमाणं इमं च णं एयारूवं उग्घोसणं सुणेइ—नो खलु देवाणुप्पिया! उज्झियगस्स दारगस्स केइ राया वा रायपुत्तो वा अवरज्झइ, अप्पणो से सयाइं कम्माइं अवरज्झंति।।

तत: भगवान् गौतम: श्रमणेन भगवता महावीरेण अभ्यनुज्ञात: सन् श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिकात् दूतिपलाशात् उद्यानात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य अत्वरितमचपलमसंभ्रान्त: युगान्तरप्रलोकनया दृष्ट्या पुरत: ईर्यां शोधयन्-शोधयन् यत्रैव वाणिजग्रामं नगरं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य वाणिजग्रामे नगरे उच्च-नीच-मध्यमानि कुलानि गृहसमुदानस्य भिक्षाचर्यायै अटन् यत्रैव राजमार्ग: तत्रैव अवगाढ:।

तत्र बहून् हस्तिन: पश्यति—सन्नद्ध-बद्धवर्मितगुडितान् उत्पीडितकक्षान् उद्दामितघण्टान् नानामणिरत्‍न-विविध-ग्रैवेयक-उत्तरकञ्चुकीयान् प्रतिकल्पितान् ध्वजपताकावर-पञ्चापीड-आरूढ-हस्त्यारोहान् गृहितायुधप्रहरणान्।

अन्यान् च तत्र बहून् अश्‍वान् पश्यति—सन्नद्ध-बद्धवर्मित-गुडितान् आविद्धगुडान् अवसारित-'पक्खरे' उत्तरकञ्चुकित-अवचूलमुखचण्डाधर-चामर-स्थासक-परिमण्डितकटीकान् आरूढाश्‍वारोहान् गृहीतायुधप्रहरणान्।

अन्यान् च तत्र बहून् पुरुषान् पश्यति— सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचान् उत्पीडित-शरासनपट्टिकान् पिनद्धग्रैवेयकान् विमल-वरबद्ध-चिह्नपट्टान् गृहीतायुधप्रहरणान्।

तेषां च पुरुषाणां मध्यगतम् एकं पुरुषं पश्यति अवकोटकबन्धनम् उत्क्षिप्त-कर्णनासं स्‍नेह'तुप्पिय'गात्रं वध्य-करकटि-युगनियमं कण्ठे-गुणरक्त-माल्यदाम चूर्णगुण्डितगात्रं चूर्णकं प्रियबाह्यप्राणं तिलं-तिलं चैव छिद्यमानं 'कागणि'मांसानि खाद्यमानं पापं 'खक्खर'-शतै: हन्यमानम् अनेकनर-नारी-सम्परिवृतं चत्वरे-चत्वरे खण्डपटहेन उद्घोष्यमाणाम् इमां च एतद्रूपाम् उद्घोषणां श्ृणोति—नो खलु देवानुप्रिया:! उज्झितकस्य दारकस्य कश्‍चिद् राजा वा राजपुत्र: वा अपराध्यति, आत्मन: तस्य स्वकानि कर्माणि अपराध्यन्ति।

१४. उस समय भगवान् गौतम ने श्रमण भगवान महावीर के द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर श्रमण भगवान महावीर के पास से दूतिपलाश उद्यान से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर त्वरता, चपलता और संभ्रम रहित होकर युग प्रमाण भूमि को देखने वाली दृष्टि से आगे ईर्यासमिति का शोधन करते हुए, शोधन करते हुए जहां वाणिजग्राम नगर था वहीं पहुंचे, पहुंचकर वाणिजग्राम के उच्च, नीच और मध्यम कुलों के घरों में समुदान भिक्षाचर्या के लिए अटन करते (घूमते) हुए जहां राजमार्ग था वहीं पहुंचे।

वहां बहुत से हाथियों को देखा। वे हाथी सन्नद्ध, बद्ध तथा त्वक्-त्राण और महान तनुत्राण धारण किये हुए थे।१२ उनके उर (हृदय) कसकर बांधे हुए थे। उन हाथियों के (दोनों तरफ) घंटा लटक रही थी। वे विभिन्न प्रकार की मणि, रत्‍नों से रचित (जड़ित), अनेक प्रकार के ग्रैवेयक१३—गर्दन के आभूषण पहने हुये थे। विशेष तनुत्राण धारण किये हुए थे। ध्वजा, पताकाओं तथा पांच शिरोभूषण से सुशोभित थे। आयुध और प्रहरण धारण किये हुए महावत जिन पर आरूढ़ थे।

सूत्र १४

१२. सन्नद्ध....महान् तनुत्राण धारण किए हुए (सण्णद्ध.... गुडिए)

वृत्तिकार ने सन्नद्ध का अर्थ कवच नहीं करके तैयार होना अथवा पहनना किया है, वर्म का अर्थ त्वक्-त्राण और गुड़ा का अर्थ महातनुत्राण किया है।

भगवती भाष्य में सन्नाह और वर्म ये दोनों कवच के पर्यायवाची नाम है। कवच पहने हुए योद्धा के लिए सन्नद्ध, बद्ध और वर्मित शब्दों का प्रयोग किया है। (देखें भगवती भाष्य ७/९/१७६)

१३. ग्रैवेयक (गर्दन के आभूषण) (गेवेज्ज)

वृत्तिकार ने ग्रैवेयक का अर्थ गले का आभूषण किया है। किन्तु यह अर्थ विमर्शनीय है। यहां युद्ध के लिए सन्नद्ध होने का वर्णन है। अत: ग्रीवा की सुरक्षा का उपकरण अर्थ होना चाहिए। जैसे सिर, पेट, जंघा, बाहु आदि के लिए पृथक्-पृथक् सुरक्षा कवच पहने जाते थे वैसे ही ग्रीवा की सुरक्षा के लिए ग्रैवेयक नामक कवच होना चाहिए।

वहां पर अन्य अनेक घोड़ों को देखा। वे घोड़े सन्नद्ध, बद्ध तथा त्वक्त्राण और महान तनुत्राण धारण किये हुए थे। शरीर पर (तनुत्राण) रक्षक उपकरण थे। कवच विशेष (झूल आदि) लटक रहे थे। बख्तर विशेष धारण किये हुए थे। मुंह में लगाम थी। होठों पर क्रोध झलक रहा था। चंवर और दर्पण से जिनका कटिभाग परिमंडित था। आयुध और प्रहरण धारण किये अश्‍वारोही जिन पर आरूढ़ थे।

वहां अन्य अनेक पुरुषों को देखा। वे सन्नद्ध, बद्ध तथा कवच को धारण किये हुए, कलाई पर चमड़े की पट्टी बांधे हुए१४, गले का सुरक्षा कवच पहने हुए, विमलवर चिह्नपट्ट बांधे, आयुध और प्रहरण धारण किये हुए थे।

१४. कलाई पर चमड़े की पट्टी बांधे हुए (उप्पीलिय-सरासणपट्टीए)

इसका अर्थ है कलई पर चमड़े की पट्टी बांधी। यहां उत्पीड़ित का अर्थ है खींचकर बांधी हुई। शरासनपट्टिका का अर्थ है धनुष की डोरी के आघात से रक्षा के लिए कलई पर बांधी जाने वाली चमड़े की पट्टी।

उन पुरुषों के मध्य उन्होंने अवकोटक बन्धन से बंधा हुआ तथा कटे हुए कान-नाक वाला एक पुरुष देखा। जिसका पूरा शरीर स्‍नेह (तैल) से स्‍निग्ध था। वध्य होने के कारण हाथों और कटि प्रदेश में पुराने वस्त्र बांध दिए थे।१५ गले में लाल धागे वाली फूलों की माला थी। शरीर गेरू के चूर्ण से पोता हुआ था। जो संत्रस्त था। बाह्य प्राण (उच्छ्वास) जिसको प्रिय थे। स्वयं के ही शरीर के मांस के तिल जितने टुकड़े कर उसको खिलाये जा रहे थे। वह पापात्मा था। सैंकड़ों चाबुकों से मारा जा रहा था। अनेक स्त्री पुरुषों ने जिसे घेर रखा था। चौराहे-चौराहे पर फुटे हुए ढोल से उद्घोषित होती हुई इस प्रकार की उद्घोषणा को सुना—देवानुप्रियो! उज्झितक बालक का किसी राजा अथवा राजपुरुष ने अपराध नहीं किया। यह स्वयं उसके ही किये हुए कर्मों का अपराध (दोष) है।

१५. वध्य होने के कारण हाथों और कटि प्रदेश में पुराने वस्त्र बांध दिये (वज्झकरकडिजुयनियच्छ)

प्रस्तुत प्रसंग में वध्य व्यक्ति की पहचान का वर्णन है। वध्य होने की पहचान के लिए जिसके दोनों हाथों को कमर से बांध दिए हो अथवा वध्य होने के कारण हाथ और कटि प्रदेश में पुराने वस्त्र बांध दिए गए हो।

शब्द विमर्श

गुड़ा—हाथी और अश्‍व का कवच।

ओसारिय—अवलम्बित, लटकना।

पक्खर—अश्‍व का कवच।

उत्तरकंचुइय—बख्तर विशेष।

ओचूला—लगाम।

थासग—दर्पण।

अवओडयबंधणं—गला और हाथ को मोड़कर पृष्ठ भाग के साथ जिसको रस्सी से बांधा जाए।

झय—गरुड़ आदि चित्रों से युक्त।

पडागा—गरुड़ आदि चित्रों से रहित।

चिंधपट्टे—योद्धा की पहचान कराने वाला पट्ट।

आउह—अक्षेप्य शस्त्र अर्थात् जो हाथ से फेंके नहीं जाते हैं जैसे तलवार आदि।

पहरण—प्रक्षेपास्त्र बाण आदि।

चुण्णं—गैरिक (मिट्टी)।

चुण्णयं—खेद-खिन्न, संत्रस्त।

वज्झपाणपीयं—उच्छ्वासादि प्रिय हैं जिसको।

पावं—पापी व्यक्ति।

खक्खर—चाबुक।

१५. तए णं भगवओ गोयमस्स तं पुरिसं पासित्ता अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था अहो णं इमे पुरिसे पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ। न मे दिट्ठा नरगा वा नेरइया वा। पच्चक्खं खलु अयं पुरिसे निरयपडिरूवियं वेयणं वेएइ त्ति कट्टु वाणियगामे नयरे उच्च-नीय-मज्झिम-कुलाइं अडमाणे अहापज्जत्तं समुदाणं गिण्हइ, गिण्हित्ता वाणियगामे नयरे मज्झंमज्झेणं पडि-निक्खमइ, अतुरियमचवलम-संभंते जुगंतरपलोयणाए दिट्ठीए पुरओ रियं सोहेमाणे-सोहेमाणे जेणेव दूइपलासए उज्जाणे जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता समणस्स भगवओ महावीरस्स अदूरसामंते गमणागमणाए पडिक्कमइ, पडिक्कमित्ता एसणमणेसणं आलोएइ, आलोएत्ता भत्तपाणं पडिदंसेइ, पडिदंसेत्ता समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे वाणियगामे नयरे जाव तहेव सव्वं निवेएइ।।

तत: भगवत: गौतमस्य तं पुरुषं दृष्ट्वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—अहो! अयं पुरुष: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति। न मया दृष्टा: नरका: वा नैरयिका: वा। प्रत्यक्षं खलु अयं पुरुष: नरकप्रतिरूपिकां वेदनां वेदयति इति कृत्वा वाणिजग्रामे नगरे उच्च-नीच-मध्यम-कुलानि अटन् यथापर्याप्तं समुदानं गृह्णाति, गृहीत्वा वाणिजग्रामस्य नगरस्य मध्यमध्येन प्रतिनिष्क्रामति, अत्वरितमचपल-मसंभ्रान्त: युगान्तरप्रलोकनया दृष्ट्या पुरत: ईर्यां शोधयन्-शोधयन् यत्रैव दूतिपलाशम् उद्यानं यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अदूरसामन्ते गमनागमने प्रतिक्रामति, प्रतिक्रम्य एषणाम् अनेषणाम् आलोचयति, आलोच्य भक्तपानं प्रतिदर्शयति, प्रतिदर्श्य श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु भदन्त! अहं भवद्भि: अभ्यनुज्ञात: सन् वाणिजग्रामे नगरे यावत् तथैव सर्वं निवेदयति।

१५. तब उस पुरुष को देखकर भगवान गौतम के मन में इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—अहो! यह पुरुष पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

मैंने नरक और नारकीय जीवों को नहीं देखा है, पर यह पुरुष प्रत्यक्ष रूप से नरक के समान वेदना भोग रहा है—ऐसा सोचकर वाणिजग्राम नगर के उच्च, नीच और मध्यम कुलों में घूमते हुए यथापर्याप्त सामुदानिक भिक्षा को ग्रहण की, ग्रहण कर वाणिजग्राम नगर के बीचोंबीच से निकले। त्वरता, चपलता और संभ्रम रहित हो युग प्रमाण भूमि को देखने वाली दृष्टि से आगे ईर्या समिति का शोधन करते हुए, शोधन करते हुए जहां दूतिपलाश उद्यान था जहां श्रमण भगवान् महावीर थे वहीं पहुंचे, पहुंचकर श्रमण भगवान महावीर के न अति दूर न अति निकट रहकर गमनागमन का प्रतिक्रमण किया, प्रतिक्रमण कर एषणा और अनेषणा की आलोचना की, आलोचना कर भक्तपान दिखलाया, दिखलाकर श्रमण भगवान महावीर को वन्दन किया, नमस्कार किया, वन्दना कर नमस्कार कर इस प्रकार बोले—भंते! मैं आपके द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर वाणिजग्राम नगर में यावत् उसी प्रकार से सब निवेदन किया।

१६. से णं भंते! पुरिसे पुव्वभवे के आसि? किंनामए वा किंगोत्ते वा? कयरंसि गामंसि वा नयरंसि वा? किं वा दच्चा किं वा भोच्चा किं वा समायरित्ता, केसिं वा पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडि-क्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ?

स भदन्त! पुरुष: पूर्वभवे क: आसीत्? किंनामक: वा किंगोत्र: वा? कतरस्मिन् ग्रामे वा नगरे वा? किं वा दत्त्वा किं वा भुक्त्वा किं वा समाचर्य, केषां वा पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विरहति?

१६. भंते! वह पुरुष पूर्वभव में कौन था? क्या नाम अथवा क्या गोत्र था? किस ग्राम या नगर का था? क्या देकर, क्या खाकर, क्या समाचरण कर, किन पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है?

उज्झियस्स गोत्तासभव-वण्णग-पदं

१७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे हत्थिणाउरे नाम नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

उज्झितकस्य गोत्रासभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे हस्तिनापुरं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

उज्झितक का गोत्रास-भव-वर्णक-पद

१७. गौतम इस प्रकार उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में हस्तिनापुर नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था।

१८. तत्थ णं हत्थिणाउरे नयरे सुनंदे नामं राया होत्था—महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे।।

तत्र हस्तिनापुरे नगरे सुनन्द: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।

१८. वहां हस्तिनापुर नगर में सुनन्द नाम का राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु पर्वत और महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।१६

सूत्र १८-२१

१६. महान हिमालय—महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान (महया-हिमवंत—महिंदसारे)

प्रस्तुत सूत्र में सुनन्द राजा को हिमवान्, मलय, मन्दर और महेन्द्र आदि पर्वतों के समान प्रधान बताया गया। यहां हिमवान, मलय, मन्दर और महेन्द्र—इन चार पर्वतों का उल्लेख है—

हिमवान्—हिमालय—भारत के उत्तर में स्थित बर्फ का पर्वत।

मलय—मलय पर्वत—भारत की सात मुख्य पर्वत श्रृंखला में एक, जहां चन्दन के वृक्ष बहुतायत से पाए जाते हैं। कविसमुदाय प्राय: मलय पर्वत से चलने वाली पवन का उल्लेख किया करते हैं। 'रघुवंश' ४/५१ में कालिदास ने बताया है कि मलय और दर्दुर—ये दो पर्वत दक्षिण के वक्ष:स्थल हैं।

महेन्द्र—महेन्द्र पर्वत—भारत की सात मुख्य पर्वत श्रृंखलाओं में एक। वर्तमान के महेन्द्रमाले से इसकी एकरूपता स्थापित की जा सकती है। यह महानदी की घाटी से गंजम को विभक्त करता है। संभवत: इसमें महानदी और गोदावरी का मध्यवर्ती समस्त पूर्वी घाट सम्मिलित है। (देखें शिवराम आप्टे का संस्कृत शब्द कोष)

मन्दर—मेरु पर्वत—मन्दर का एक नाम मेरु भी है।

मेरु पर्वत सबसे ऊंचा पर्वत है यहां से दिशाओं का प्रारम्भ होता है। इसे नाना प्रकार की औषधियों एवं वनस्पतियों से प्रज्वलित कहा गया है। यहां विशिष्ट औषधियां होती हैं। उनमें कुछ प्रकाश करने वाली होती हैं। उनके योग से मंदर पर्वत भी प्रकाशित हो जाता है। ज्ञाता में भी मेरु को दिव्य औषधियों से प्रज्वलित कहा गया है। इन पर्वतों के माध्यम से राजा का वैशिष्ट्य बताया गया है। चम्पा के दक्षिण में १६ कोस की दूरी पर मंदारगिरि नाम का एक जैन तीर्थ है। वर्तमान में वह मन्दारहिल के नाम से प्रसिद्ध है। विद्वानों के अभिमत से यही प्राचीन मन्दर पर्वत हो सकता है।

(देखें नायाधम्मकहाओ १/१/१४ का टिप्पण)

शब्द विमर्श

पासाईए—मन की प्रसन्नता का हेतु।

दरिसणिज्जे—जिसको देखने से नेत्र थके नहीं।

अभिरूवे—सुन्दर स्वरूप, अभिमत रूप।

पडिरूवे—देखने वालों को प्रिय लगे।

बलीवद्दा—बड़े बैल।

पड्डियाओ—छोटी बछड़ी अथवा छोटी महिषी।

वसभा—बड़े बैल।

कूडग्गाहे—कपट से जीवन यापन करने वाला।

१९. तत्थ णं हत्थिणाउरे नयरे बहुमज्झदेसभाए, एत्थ णं महं एगे गोमंडवे होत्था—अणेगखंभ-सयसंनिविट्ठे पासाईए दरिसणिज्जे अभिरूवे पडिरूवे।।

तत्र हस्तिनापुरे नगरे बहुमध्यदेशभागे, अत्र महान् एक: गोमण्डप: बभूव— अनेकस्तम्भशतसन्निविष्ट: प्रासादीय: दर्शनीय: अभिरूप: प्रतिरूप:।

१९. वहां हस्तिनापुर नगर के बहु मध्य भाग में एक बहुत विशाल गोमण्डप था। वह अनेक सैकड़ों खम्भों पर सन्निविष्ट, चित्त को आह्लादित करने वाला, दर्शनीय, अभिरूप और प्रतिरूप था।

२०. तत्थ णं बहवे नगरगोरूवा सणाहा य अणाहा य नगर-गावीओ य नगरबलीवद्दा य नगरपड्डियाओ य नगरवसभा य पउरतण-पाणिया निब्भया निरुव्विग्गा सुहंसुहेणं परिवसंति।।

तत्र बहव: नगरगोरूपा: सनाथा: च अनाथा: च नगरगा: च नगरबलीवर्दा: च नगर'पड्डियाओ' च नगरवृषभा: च प्रचुरतृण-पानीया: निर्भया: निरुद्विग्‍ना: सुखंसुखेन परिवसन्ति।

२०. वहां (गोमण्डप में) नगर के बहुत से सनाथ और अनाथ पशु, नगर की गायें, नगर के बड़े बैल, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चे, नगर के सांड प्रचुर तृण (घास) और जल प्राप्त करते हुए, निर्भय, निरुद्विग्‍न हो सुखपूर्वक निवास करते थे।

२१. तत्थ णं हत्थिणाउरे नयरे भीमे नामं कूडग्गाहे होत्था—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तत्र हस्तिनापुरे नगरे भीम: नाम कूटग्राह: बभूव—अधार्मिक: यावद् दुष्प्रत्यानन्द:।

२१. वहां हस्तिनापुर नगर में भीम नामक कूटग्राह था। वह अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द था।

२२. तस्स णं भीमस्स कूडग्गाहस्स उप्पला नामं भारिया होत्था— अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदिय- सरीरा।।

तस्य भीमस्य कूटग्राहस्य उत्पला नाम भार्या बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीरा।

२२. उस कूटग्राह भीम के उत्पला नाम की भार्या थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

२३. तए णं सा उप्पला कूडग्गाहिणी अण्णदा कयाइ आवण्णसत्ता जाया यावि होत्था।।

तत: सा उत्पला कूटग्राहिणी अन्यदा कदाचिद् आपन्नसत्त्वा जाता चापि बभूव।

२३. तब किसी समय वह उत्पला कूटग्राहिणी गर्भवती हुई।

२४. तए णं तीसे उप्पलाए कूडग्गाहिणीए तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, संपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयत्थाओ णं ताओ अम्मयाओ, कय-पुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयलक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयविहवाओ णं ताओ अम्मयाओ, सुलद्धे णं तासिं माणुस्सए जम्मजीविय-फले, जाओ णं बहूणं नगरगोरूवाणं सणाहाण य अणाहाण य नगरगावियाण य नगरबलीवद्दाण य नगरपड्डियाण य नगरवसभाण य ऊहेहि य थणेहि य वसणेहि य छेप्पाहि य ककुहेहि य वहेहि य कण्णेहि य अच्छीहि य नासाहि य जिब्भाहि य ओट्ठेहि य कंबलेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य परिसुक्केहि य लावणेहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणीओ वीसाएमाणीओ परिभाएमाणीओ परिभुंजेमाणीओ दोहलं विणेंति। तं जइ णं अहमवि बहूणं नगर गोरूवाणं सणाहाण य अणाहाण य नगरगावियाण य नगरबलीवद्दाण य नगरपड्डियाण य नगरवसभाण य ऊहेहि य थणेहि य वसणेहि य छेप्पाहि य ककुहेहि य वहेहि य कण्णेहि य अच्छीहि य नासाहि य जिब्भाहि य ओट्ठेहि य कंबलेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य परिसुक्केहि य लावणेहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी वीसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी दोहलं विणिज्जामि त्ति कट्टु तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का भुक्खा निम्मंसा ओलुग्गा ओलुग्गसरीरा नित्तेया दीणविम-णवयणा पंडुल्लइयमुही ओमं-थिय-नयणवदणकमला जहोइयं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंका-राहारं अपरिभुंजमाणी करयल-मलियव्व कमलमाला ओहय मणसंकप्पा करतलपल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया भूमिगयदिट्ठीया झियाइ।।

तत: तस्या: उत्पलाया: कूटग्राहिण्या: त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयमेतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्या: ता: अम्बा:, संपुण्या: ता: अम्बा:, कृतार्था: ता: अम्बा:, कृतपुण्या: ता: अम्बा:, कृतलक्षणा: ता: अम्बा:, कृतविभवा: ता: अम्बा:, सुलब्धं तासां मानुष्यकं जन्मजीवितफलम्, या: बहूनां नगरगोरूपाणां सनाथानां च अनाथानां च नगरगवां च नगरबलीवर्दानां च नगर'पड्डियाण' च नगरवृषभाणां च ऊधोभि: च स्तनै: च वृषणै: च 'छेप्पाहि' च ककुदै: च वहै: च कर्णै: च अक्षिभि: च नासाभि: च जिह्वाभि: च ओष्ठै: च कम्बलै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च परिशुष्कै: च लावणै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्त्य: विस्वादयन्त्य: परिभाजयन्त्य: परिभुञ्जाना: दोहदं विनयन्ति। तद् यदि अहम् अपि बहूनां नगरगोरूपाणां च सनाथानां च अनाथानां च नगरगवां च नगरबलीवर्दानां च नगर'पड्डियाण' च नगरवृषभाणां च ऊधोभि: च स्तनै: च वृषणै: च 'छेप्पाहि' च ककुदै: च वहै: च कर्णै: च अक्षिभि: च नासाभि: च जिह्वाभि: च ओष्ठै: च कम्बलै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च परिशुष्कै: च लावणै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना दोहदं विनयामि इति कृत्वा तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का 'भुक्खा' निर्मांसा अवरुग्णा अवरुग्णशरीरा निस्तेजा: दीनविमनोवदना पाण्डुरितमुखी 'ओमंथिय'-नयनवदनकमला यथोचितं पुष्प-वस्त्र-गंध-माल्यालंकाराहारम् अपरिभुञ्जाना करतलमर्दितेव कमलमाला उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्यायति।

२४. तब उस उत्पला कूटग्राहिणी के तीन महीने परिपूर्ण होने पर इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतार्थ हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, वैभवशालिनी हैं वे माताएं, उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल पाया है जो नगर के बहुत से सनाथ या अनाथ पशुओं के, नगर की गायों के, नगर के बड़े बैलों के, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चों के, नगर के सांडों के उधस् (स्तन का ऊपरी भाग), स्तन, अण्डकोश, पूंछ, ककुद, स्कन्ध, कान, आंख, नाक, जीभ, होठ, सास्‍ना आदि अवयवों को जो पके हुए हैं, तले हुए हैं, भूने हुए हैं, सूखे हुए हैं, नमक मिलाए हुए हैं, इन सबके साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु१७ तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, बांटती हुई, परिभोग करती हुई दोहद को पूरा करती हैं। तो मैं भी बहुत से नगर के सनाथ या अनाथ पशुओं के, नगर की गायों के, नगर के बड़े बैलों के, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चों के, नगर के सांडों के उधस् (स्तन का ऊपरी भाग), स्तन, अण्डकोश, पूंछ, ककुद, स्कन्ध, कान, आंख, नाक, जीभ, होठ, सास्‍ना आदि (अवयवों को) जो पके हुए हैं, तले हुए हैं, भूने हुए हैं, सूखे हुए हैं, नमक मिलाए हुए हैं, इन सबके साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, बांटती हुई, परिभोग करती हुई दोहद को पूरा करूं। इस प्रकार विचार करके दोहद पूर्ण नहीं होने पर वह शुष्क (सूखी), भूखी, कृश, रुग्ण, रुग्ण शरीर वाली, निस्तेज, दीन, शून्य चित्तवाली हो गयी। उसका मुंह पीला पड़ गया। मुख और नयन कमल नीचे झुक गए। यथोचित पुष्प, वस्त्र, गंधचूर्ण, माला, अलंकार और आहार का परिभोग नहीं करती हुई वह करतल से मसली हुई कमल माला की तरह उपहत मन:संकल्पवाली१८, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली हो चिन्तातुर हो गई।

सूत्र २४-२८

१७. सुरा....प्रसन्ना (सुरं च....पसण्णं च)

प्रस्तुत सूत्र में सुरा के विविध प्रकारों का उल्लेख किया गया है।

सुरा—तंदुल की छाल से निष्पन्न शराब।

मधु—शहद से निष्पन्न शराब।

मेरक—ताड़फल से निष्पन्न शराब।

जाति—जाति नामक पुष्प के रंगवाली शराब।

सीधु—गुड़ और धातकी वनस्पति से निष्पन्न शराब।

प्रसन्ना—द्राक्षा आदि से निष्पन्न शराब।

१८. शुष्क....उपहतमन: संकल्पवाली (सुक्खा.... ओहयमणसंकप्पा)

प्रस्तुत प्रसंग में एक गर्भवती स्त्री के दोहद की संपूर्ति नहीं होती है तब उस स्त्री की कैसी स्थिति होती है? उस स्थिति का चित्रण किया गया है—

शुष्क—रुधिर के क्षय हो जाने के कारण शुष्क।

'भुक्ख'—भोजन नहीं करने से बलहीन।

अवरुग्ण—भग्‍नमनोवृत्ति।

अवरुग्णशरीर—भग्‍नशरीर।

निस्तेज—कान्तिरहित।

दीन—दैन्यवती।

विमन—शून्य चित्त वाली।

पांडुरितवदन—(भय के कारण) पीले मुंह वाली।

ओमंथियनयनवदनकमल—नीचे किये हुए नयनमुखकमल वाली।

उपहतमन:संकल्प—उचित अनुचित विवेचन से रहित।

शब्द विमर्श

सोल्लेहि—पकाया हुआ।

तलिएहि—तैल में पकाया हुआ।

भज्जिएहि—भूना हुआ।

परिसुक्केहि—स्वत: सूखा हुआ।

ऊहेहि—स्तन का उपरी भाग।

छेप्पाहि—पूंछ।

कंबलेहि—सास्‍ना।

एगे—जिसका कोई सहायक न हो।

अबीए—जिसके धर्म रूप सहायक का अभाव हो।

२५. इमं च णं भीमे कूडग्गाहे जेणेव उप्पला कूडग्गाहिणी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता (उप्पलं कूडग्गाहिणिं?) ओहय मणसंकप्पं करतलपल्हत्थमुहिं अट्टज्झाणोवगयं भूमिगयदिट्ठीयं झियायमाणिं पासइ, पासित्ता एवं वयासी—किं णं तुमं देवाणुप्पिए! ओहय मणसंकप्पा करतल-पल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया भूमिगयदिट्ठीया झियासि?

इत: च भीम: कूटग्राह: यत्रैव उत्पला कूटग्राहिणी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य (उत्पलां कूटग्राहिणीं?) उपहतमन:-संकल्पां करतलपर्यस्तमुखीम् आर्त्त-ध्यानोपगतां भूमिगतदृष्टिकां ध्यायन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा एवम् अवादीत्—किं त्वं देवानुप्रिये! उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्यायसि?

२५. इधर वह भीम कूटग्राह जहां उत्पला कूटग्राहिणी थी वहीं पहुंचा, पहुंचकर उत्पला कूटग्राहिणी को उपहत मन:संकल्पवाली, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली और चिन्तातुर बनी हुई देखा, देखकर इस प्रकार बोला—देवानुप्रिये! तुम किसलिए उपहत मन:संकल्पवाली हथेली पर मुंह टिकाए आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली, चिन्तातुर हो रही हो?

२६. तए णं सा उप्पला भारिया भीमं कूडग्गाहं एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! ममं तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दोहले पाउब्भूए— धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, संपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयत्थाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कय-लक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयविहवाओ णं ताओ अम्मयाओ, सुलद्धे णं तासिं माणुस्सए जम्मजीविय-फले, जाओ णं बहूणं नगरगोरूवाणं सणाहाण य अणाहाण य नगरगावियाण य नगरबलीवद्दाण य नगरपड्डियाण य नगरवसभाण य ऊहेहि य थणेहि य वसणेहि य छेप्पाहि य ककुहेहि य वहेहि य कण्णेहि य अच्छीहि य नासाहि य जिब्भाहि य ओट्ठेहि य कंबलेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य परिसुक्केहि य लावणेहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणीओ वीसाएमाणीओ परिभाएमाणीओ परिभुंजेमाणीओ दोहलं विणेंति।

तए णं अहं देवाणुप्पिया! तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का भुक्खा निम्मंसा ओलुग्गा ओलुग्गसरीरा नित्तेया दीण-विमणवयणा पंडुल्लइयमुही ओमंथिय-नयणवदणकमला जहोइयं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकाराहारं अपरिभुंजमाणी करयलमलियव्व कमलमाला ओहयमणसंकप्पा करतलपल्ह-त्थमुही अट्टज्झाणोवगया भूमिगयदिट्ठीया झियामि।।

तत: सा उत्पला भार्या भीमं कूटग्राहम् एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिय! मम त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्या: ता: अम्बा:, संपुण्या: ता: अम्बा:, कृतार्था: ता: अम्बा:, कृतपुण्या: ता: अम्बा:, कृतलक्षणा: ता: अम्बा:, कृतविभवा: ता: अम्बा:, सुलब्धं तासां मानुष्यकं जन्मजी-वितफलम्, या: बहूनां नगरगोरूपाणां सनाथानां च अनाथानां च नगरगवां च नगरबलीवर्दानां च नगर'पड्डियाण' च नगरवृषभाणां च ऊधोभि: च स्तनै: च वृषणै: च 'छेप्पाहि' च ककुदै: च वहै: च कर्णै: च अक्षिभि: च नासाभि: च जिह्वाभि: च ओष्ठै: च कम्बलै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च परिशुष्कै: च लावणै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्त्य:, विस्वादयन्त्य: परिभाजयन्त्य: परिभुञ्जाना: दोहदं विनयन्ति।

तत: अहं देवानुप्रिय! तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का 'भुक्खा' निर्मांसा अवरुग्णा अवरुग्णशरीरा निस्तेजा: दीनविमनोवदना पाण्डुरितमुखी 'ओमंथिय'-नयनवदनकमला यथोचितं पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकाराहारम् अपरिभुञ्जाना करतलमर्दितेव कमलमाला उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्यायामि।

२६. तब वह उत्पला भार्या भीम कूटग्राह को इस प्रकार बोली—देवानुप्रिय! मेरे तीन महीने पूरे होने पर इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतार्थ हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, वैभवशालिनी हैं वे माताएं, उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल पाया है जो नगर के बहुत से सनाथ या अनाथ पशुओं के, नगर की गायों के, नगर के बड़े बैलों के, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चों के, नगर के सांडों के उधस् (स्तन का ऊपरी भाग), स्तन, अण्डकोश, पूंछ, ककुद, स्कन्ध, कान, आंख, नाक, जीभ, होठ, सास्‍ना आदि अवयवों को जो पके हुए हैं, तले हुए हैं, भूने हुए हैं, सूखे हुए हैं, नमक मिलाए हुए हैं इन सबके साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, बांटती हुई, परिभोग करती हुई अपने दोहद को पूरा करती हैं। इसलिए देवानुप्रिये! वह दोहद पूरा नहीं होने पर मैं शुष्क (सूखी), भूखी, कृश, रुग्ण, रुग्ण शरीर वाली, निस्तेज, दीन, शून्य चित्तवाली हो गयी। मेरा मुंह पीला पड़ गया। मुख और नयन कमल नीचे झुक गए। यथोचित पुष्प, वस्त्र, गन्धचूर्ण, माला, अलंकार और आहार का परिभोग नहीं करती हुई, करतल से मसली हुई कमल माला की तरह उपहत मन: संकल्प वाली, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली हो चिन्तातुर हो रही हूं।

२७. तए णं से भीमे कूडग्गाहे उप्पलं भारियं एवं वयासी—मा णं तुमं देवाणुप्पिया! ओहय मणसंकप्पा करतलपल्हत्थमुही अट्टज्झाणो-वगया भूमिगयदिट्ठीया झियाहि। अहं णं तहा करिस्सामि जहा णं तव दोहलस्स संपत्ती भविस्सइ— ताहिं इट्ठाहिं कंताहिं पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं वग्गूहिं समासासेइ।।

तत: स भीम: कूटग्राह: उत्पलां भार्याम् एवम् अवादीत्—मा त्वं देवानुप्रिये! उपहत-मन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्याय। अहं तथा करिष्यामि यथा तव दोहदस्य संप्राप्ति: भविष्यति—ताभि: इष्टाभि: कान्ताभि: प्रियाभि: मनोज्ञाभि: 'मणामाहिं' वाग्भि: समाश्‍वासयति।

२७. तब उस भीम कूटग्राह ने उत्पला भार्या को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम उपहत मन:संकल्पवाली, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली एवं चिन्तातुर मत बनो।

मैं वैसा प्रयत्‍न करूंगा जिससे तुम्हारे दोहद की सम्प्राप्ति होगी। इस प्रकार उसने इष्ट, कमनीय, प्रिय, मनोज्ञ और मनोहर वाणी से (उत्पला भार्या को) समाश्‍वस्त किया।

२८.तए णं से भीमे कूडग्गाहे अद्धरत्तकालसमयंसि एगे अबीए सण्णद्ध-बद्धवम्मियकवए उप्पीलियसरासणपट्टीए पिणद्ध-गेवेज्जे विमलवरबद्ध-चिंधपट्टे गहिया-उहप्पहरणे साओ गिहाओ निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता 'हत्थि-णाउरं नयरं' मज्झंमज्झेणं जेणेव गोमंडवे तेणेव उवागए बहूणं नगरगोरूवाण सणाहाण य अणाहाण य नगरगावियाण य नगरबलीवद्दाण य नगरपड्डियाण य नगरवसभाण य—अप्पेगइयाणं ऊहे छिंदइ, अप्पेगइयाणं थणे छिंदइ, अप्पेगइयाणं वसणे छिंदइ, अप्पेगइयाणं छेप्पा छिंदइ, अप्पेगइयाणं ककुहे छिंदइ, अप्पेगइयाणं वहे छिंदइ, अप्पेगइयाणं कण्णे छिंदइ, अप्पेगइयाणं नासा छिंदइ, अप्पेगइयाणं जिब्भा छिंदइ, अप्पेगइयाणं ओट्ठे छिंदइ, अप्पेगइयाणं कंबलए छिंदइ, अप्पेगइयाणं अण्णमण्णाइं अंगोवंगाइं वियंगेइ, वियंगेत्ता जेणेव सए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता उप्पलाए कूडग्गाहिणीए उवणेइ।।

तत: स भीम: कूटग्राह: अर्धरात्रकाल-समये एक: अद्वितीय: सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवच: उत्पीड़ितशरासनपट्टिक: पिनद्धग्रैवेयक: विमलवरबद्ध-चिह्नपट्ट: गृहीतायुधप्रहरण: स्वकाद् गृहात् निर्गच्छति, निर्गत्य 'हस्तिनापुरं नगरं' मध्यमध्येन यत्रैव गोमण्डप: तत्रैव उपागत: बहूनां नगरगोरूपाणां सनाथानां च अनाथानां च नगरगवां च नगरबलीवर्दानां च, नगर'पड्डियाण' च नगरवृषभाणां च—अप्येककेषाम् ऊधांसि छिनत्ति, अप्येककेषां स्तनान् छिनत्ति, अप्येककेषां वृषणान् छिनत्ति, अप्येककेषां 'छेप्पा' छिनत्ति, अप्येककेषां ककुदान् छिनत्ति, अप्येककेषां वहान् छिनत्ति, अप्येककेषां कर्णान् छिनत्ति, अप्येककेषां नासा: छिनत्ति, अप्येककेषां जिह्वा: छिनत्ति, अप्येककेषाम् ओष्ठान् छिनत्ति, अप्येककेषां कम्बलान् छिनत्ति, अप्येककेषाम् अन्यान्यानि अङ्गोपाङ्गानि व्यङ्गयति, व्यङ्ग्य यत्रैव स्वं गृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य उत्पलायै कूटग्राहिण्यै उपनयति।

२८. तब उस भीम कूटग्राह ने अर्धरात्रि के समय अकेले, अद्वितीय, सन्नद्ध, बद्ध लोहकवच को धारण किये, कलाई पर चमड़े की पट्टी बांधे, गले में सुरक्षा कवच पहने, विमलवर चिह्नपट्ट बांधे, आयुध और प्रहरण लिए, अपने घर से निर्गमन किया, निर्गमन कर वह हस्तिनापुर नगर के बीचोंबीच जहां गो-मण्डप था वहीं आया। उसने (वहां) बहुत से नगर के सनाथ या अनाथ पशुओं के, नगर की गायों के, नगर के बड़े बैलों के, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चों के, नगर के सांडों के—किसी एक के उधस् (स्तन का ऊपरी भाग) का छेदन किया, किसी एक के स्तन का छेदन किया, किसी एक के अण्डकोश का छेदन किया, किसी एक के पूंछ का छेदन किया, किसी एक के ककुद का छेदन किया, किसी एक के स्कन्ध का छेदन किया, किसी एक के कान का छेदन किया, किसी एक के नाक का छेदन किया, किसी एक के जीभ का छेदन किया, किसी एक के होठ का छेदन किया, किसी एक के सास्‍ना का छेदन किया, किसी एक के अन्यान्य अङ्गोपाङ्गों को काटा, काटकर जहां स्वयं का घर था वहीं पहुंचा, पहुंचकर उत्पला कूटग्राहिणी को (वह सारा मांस) दे दिया।

२९. तए णं सा उप्पला भारिया तेहिं बहूहिं गोमंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य परिसुक्केहिं य लावणेहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी वीसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी तं दोहलं विणेइ।।

तत: सा उत्पला भार्या तै: बहुभि: गोमांसै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च परिशुष्कै: च लावणै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना तं दोहदं विनयति।

२९. तब उस उत्पला भार्या ने उन बहुत प्रकार के पके हुए, तले हुए, भूने हुए, स्वयं सूखे हुए, नमक मिलाए हुए गोमांस के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना का आस्वाद लेते हुए, विशेष रूप से आस्वाद लेते हुए, बांटते हुए, परिभोग करते हुए उस दोहद को पूरा किया।

३०. तए णं सा उप्पला कूडग्गाहिणी संपुण्णदोहला संमाणियदोहला विणीयदोहला विच्छिण्णदोहला संपण्णदोहला तं गब्भं सुहंसुहेणं परिवहइ।।

तत: सा उत्पला कूटग्राहिणी संपूर्णदोहदा सम्मानितदोहदा विनीतदोहदा व्युच्छिन्नदोहदा सम्पन्नदोहदा तं गर्भं सुखंसुखेन परिवहति।

३०. इस प्रकार सम्पूर्ण दोहदवाली, सम्मानित दोहदवाली, विनीत दोहदवाली, विच्छिन्न दोहदवाली, सम्पन्न दोहदवाली१९ उस उत्पला कूटग्राहिणी ने सुखपूर्वक उस गर्भ का परिवहन किया।

सूत्र ३०-३७

१९. सम्पूर्णदोहदवाली.....सम्पन्नदोहदवाली (संपुण्ण- दोहला.....संपण्णदोहला)

प्रस्तुत सूत्र में गर्भवती स्त्री के दोहद की सम्पूर्ति होने पर उसकी विविध अवस्थाओं का वर्णन किया गया है।

सम्पूर्ण दोहद—समस्त वांछित अर्थ की संप्राप्ति।

सम्मानित दोहद—अभिलषित अर्थ को सम्यक् प्रकार से प्राप्त करना।

विनीत दोहद—इच्छा का समापन।

विच्छिन्न दोहद—वाञ्छित अर्थ की इच्छा के अनुबन्ध का विच्छेद।

सम्पन्न दोहद—विवक्षित अर्थ के भोग से उत्पन्न आनन्द की प्राप्ति।

३१. तए णं सा उप्पला कूडग्गाहिणी अण्णया कयाइ नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया।।

तत: सा उत्पला कूटग्राहिणी अन्यदा कदाचिद् नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता।

३१. तब उस उत्पला कूटग्राहिणी ने किसी समय नौ महीने पूरे होने पर बालक को जन्म दिया।

३२. तए णं तेणं दारएणं जायमेत्तेणं चेव महया-महया (चिच्ची?) सद्देणं विघुट्ठे विस्सरे आरसिए।।

तत: तेन दारकेण जातमात्रेण चैव महता-महता (चिच्ची?) शब्देन विघुष्ट: विस्वर: आरसित:।

३२. तब वह बालक जन्म लेते ही अत्यधिक उच्च-उच्च शब्द से विरूप आवाज में, विकृत स्वर में चिल्लाने लगा।

३३. तए णं तस्स दारगस्स आरसियसद्दं सोच्चा निसम्म हत्थिणाउरे नयरे बहवे नगरगोरूवा सणाहा य अणाहा य नगरगावीओ य नगरबलीवद्दा य नगरपड्डियाओ य नगरवसभा य भीया तत्था तसिया उव्विग्गा संजायभया सव्वओ समंता विपलाइत्था।।

तत: तस्य दारकस्य आरसितशब्दं श्रुत्वा निशम्य हस्तिनापुरे नगरे बहव: नगरगोरूपा: सनाथा: च अनाथा: च नगरगा: च नगरबलिवर्दा: च नगर'पड्डियाओ' च नगरवृषभा: च भीता: त्रस्ता: 'तसिया' उद्विग्‍ना: संजातभया: सर्वत: समन्ताद् विपलायाञ्चक्रिरे।

३३. तब उस बालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर, अवधारित कर हस्तिनापुर नगर में नगर के बहुत से सनाथ या अनाथ पशु, नगर की गायें, नगर के बड़े बैल, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चों, नगर के सांड भीत, त्रस्त, शुष्क, उद्विग्‍न, भयाक्रान्त हो दिशाओं और विदिशाओं में भागने लगे।

३४. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो अयमेयारूवं नामधेज्जं करेंति—जम्हा णं अम्हं इमेणं दारएणं जायमेत्तेणं चेव महया-महया चिच्चीसद्देणं विघुट्ठे विस्सरे आरसिए, तए णं एयस्स दारगस्स आरसियसद्दं सोच्चा निसम्म हत्थिणाउरे नयरे बहवे नगरगोरूवा सणाहा य अणाहा य नगरगावीओ य नगरबलीवद्दा य नगरपड्डियाओ य नगरवसभा य भीया तत्था तसिया उव्विग्गा संजायभया सव्वओ समंता विपलाइत्था, तम्हा णं होउ अम्हं दारए गोत्तासे नामेणं।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ इदम् एतद्रूपं नामधेयं कुरुत:—यस्माद् आवयो: अनेन दारकेण जातमात्रेण चैव महता-महता 'चिच्ची'शब्देन विघुष्ट: विस्वर: आरसित:, तत: एतस्य दारकस्य आरसितशब्दं श्रुत्वा निशम्य हस्तिनापुरे नगरे बहव: नगरगोरूपा: सनाथा: च अनाथा: च नगरगा: च नगरबलिवर्दा: च नगर'पड्डियाओ' च नगरवृषभा: च भीता: त्रस्ता: 'तसिया' उद्विग्‍ना: संजातभया: सर्वत: समन्ताद् विपलायाञ्चक्रिरे, तस्माद् भवतु आवयो: दारक: गोत्रास: नाम्‍ना।

३४. तब माता-पिता ने उस बालक का यह इस प्रकार का नामकरण किया—जन्म लेते ही हमारा यह बालक अत्यधिक उच्च-उच्च शब्द से विरूप आवाज में, विकृत स्वर में चिल्लाया, तब इस बालक के चिल्लाने की आवाज सुनकर, अवधारित कर हस्तिनापुर नगर में नगर के बहुत से सनाथ या अनाथ पशु, नगर की गायें, नगर के बड़े बैल, नगर की गायों और भैंसों के छोटे बच्चे, नगर के सांड भीत, त्रस्त, शुष्क, उद्विग्‍न, भयाक्रान्त होकर दिशाओं, विदिशाओं में भागने लगे। इसलिए हमारे इस बालक का नाम गोत्रास हो।

३५. तए णं से गोत्तासे दारए उम्मुक्क-बालभावे जाए यावि होत्था।।

तत: स गोत्रास: दारक: उन्मुक्तबालभाव: जात: चापि बभूव।

३५. तब वह बालक गोत्रास उन्मुक्त-बाल्यभाव हो गया।

३६. तए णं से भीमे कूडग्गाहे अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स भीम: कूटग्राह: अन्यदा कदाचित् कालधर्मेण संयुक्त:।

३६. तब वह भीम कूटग्राह किसी समय मृत्यु को प्राप्त हो गया।

३७. तए णं से गोत्तासे दारए बहूणं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेणं सद्धिं संपरिवुडे रोयमाणे कंदमाणे विलवमाणे भीमस्स कूडग्गाहस्स नीहरणं करेइ, करेत्ता बहूइं लोइय-मयकिच्चाइं करेइ।।

तत: स गोत्रास: दारक: बहुना मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि- परिजनेन सार्द्धं सम्परिवृत: रुदन् क्रन्दन् विलपन् भीमस्य कूटग्राहस्य निर्हरणं करोति, कृत्वा बहूनि लौकिकमृत-कृत्यानि करोति।

३७. तब वह गोत्रास बालक बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी तथा परिजनों२० के साथ संपरिवृत हो रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ, विलाप करता हुआ भीम कूटग्राह को श्मशान ले गया, ले जाकर उसने बहुत से लौकिक मृतक कार्य सम्पन्न किए।

२०. मित्र..... परिजन (मित्त.....परिजणेणं)

प्राचीन काल में समूह चेतना विकसित थी। विवाह, मृत्यु आदि महत्त्वपूर्ण अवसरों पर सबका मिलन, सहभोज, विचारों का आदान प्रदान होता था। उन पारिवारिकजनों के अनेक प्रकार हैं—

मित्र—सुहृद् आदि।

ज्ञाति—समान जाति वाले।

निजक—चाचा आदि।

सम्बन्धी—श्‍वसुर पक्ष सम्बन्धी।

परिजन—दासी दास आदि।

शब्द विमर्श

सव्वओ—सभी दिशाएं।

समंता—विदिशाएं।

आरसिए—चिल्लाना।

रोयमाणे—आंसू बहाता हुआ।

कंदमाणे—महाध्वनि करता हुआ।

विलवमाणे—आर्त्त स्वर अर्थात् दीनता करता हुआ।

३८.तए णं से सुनंदे राया गोत्तासं दारयं अण्णया कयाइ सयमेव कूडग्गाहत्ताए ठवेइ।।

तत: स सुनन्द: राजा गोत्रासं दारकम् अन्यदा कदाचित् स्वयमेव कूटग्राहत्वेन स्थापयति।

३८. तब उस सुनन्द राजा ने स्वयं ही गोत्रास बालक को किसी समय कूटग्राह के पद पर स्थापित किया।

३९. तए णं से गोत्तासे दारए कूडग्गाहे जाए यावि होत्था—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तत: स गोत्रास: दारक: कूटग्राह: जात: चापि बभूव—अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

३९. तब वह गोत्रास बालक अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द कूटग्राह हो गया।

४०. तए णं से गोत्तासे कूडग्गाहे कल्ला-कल्लिं अद्धरत्तकाल-समयंसि एगे अबीए सण्णद्ध-बद्धवम्मिय-कवए जाव गहियाउहप्पहरणे साओ गिहाओ 'निज्जाइ, निज्जाइत्ता जेणेव गोमंडवे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता बहूणं नगरगोरूवाणं सणाहाण य अणाहाण य जाव वियंगेइ, वियंगेत्ता जेणेव सए गेहे तेणेव उवागए।।

तत: स गोत्रास: कूटग्राह: कल्याकल्ये अर्धरात्रकालसमये एक: अद्वितीय: सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवच: यावत् गृहीतायुधप्रहरण: स्वकाद् गृहाद् निर्याति, निर्यात्य यत्रैव गोमण्डप: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य बहूनां नगरगोरूपाणां सनाथानां च अनाथानां च यावत् व्यङ्गयति, व्यङ्ग्य यत्रैव स्वकं गेहं तत्रैव उपागत:।

४०. तब उस गोत्रास कूटग्राह ने प्रतिदिन अर्धरात्रि के समय अकेले, अद्वितीय, सन्नद्ध, बद्ध लोहकवच धारण किये यावत् आयुध और प्रहरण लिए अपने घर से निर्गमन किया, निर्गमन कर जहां गोमण्डप था वहीं पहुंचा, पहुंचकर नगर के बहुत से सनाथ या अनाथ पशुओं के यावत् (अङ्गोपाङ्गों को) काटे, काटकर जहां स्वयं का घर था वहीं आया।

४१. तए णं से गोत्तासे कूडग्गाहे तेहिं बहूहिं गोमंसेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य परिसुक्केहि य लावणेहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ।।

तत: स गोत्रास: कूटग्राह: तै: बहुभि: गोमांसै: 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च परिशुष्कै: च लावणै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

४१. तब वह गोत्रास कूटग्राह उन बहुत प्रकार के पके हुए, तले हुए, भूने हुए, स्वयं सूखे हुए, नमक मिलाए हुए गोमांस के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु और प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करने लगा।

४२. तए णं से गोत्तासे कूडग्गाहे एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता पंचवाससयाइं परमाउं पालइत्ता अट्टदुहट्टोवगए कालमासे कालं किच्चा दोच्चाए पुढवीए उक्कोसं तिसागरोवमठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स गोत्रास: कूटग्राह: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य पञ्चवर्षशतानि परमायु: पालयित्वा आर्त्तदु:खार्त्तोपगत: कालमासे कालं कृत्वा द्वितीयायां पृथिव्याम् उत्कर्षं त्रिसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

४२. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह गोत्रास कूटग्राह अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके पांच सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर, आर्त्त, दु:खार्त्त हो मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर दूसरी पृथ्वी के उत्कृष्ट तीन सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

उज्झिययस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

४३. तए णं सा विजयमित्तस्स सत्थवाहस्स सुभद्दा नामं भारिया जायनिंदुया यावि होत्था—जाया-जाया दारगा विणिहाय-मावज्जंति।।

उज्झितकस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

तत: सा विजयमित्रस्य सार्थवाहस्य सुभद्रा नाम भार्या जातनिन्दुका चापि बभूव—जाता:-जाता: दारका: विनिघातम् आपद्यन्ते।

उज्झितक का वर्तमानभव-वर्णक-पद

४३. तब विजयमित्र सार्थवाह की सुभद्रा नाम की भार्या जातनिंदुका थी। उसके पैदा होने वाले पैदा होने वाले बच्चे विनिघात को प्राप्त हो जाते थे।

४४. तए णं से गोत्तासे कूडग्गाहे दोच्चाए पुढवीए अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव वाणियगामे नयरे विजयमित्तस्स सत्थवाहस्स सुभद्दाए भारियाए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

तत: स गोत्रास: कूटग्राह: द्वितीयाया: पृथिव्या: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव वाणिजग्रामे नगरे विजयमित्रस्य सार्थवाहस्य सुभद्राया: भार्याया: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

४४. तब वह गोत्रास कूटग्राह दूसरी पृथ्वी (नरक) से उद्वर्तन कर इसी वाणिजग्राम नगर में विजयमित्र सार्थवाह की सुभद्रा भार्या की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

४५. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही अण्णया कयाइ नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया।।

तत: सा सुभद्रा सार्थवाही अन्यदा कदाचित् नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता।

४५. तब उस सुभद्रा सार्थवाही ने अन्य किसी समय नौ महीने पूरे होने पर बालक को जन्म दिया।

४६. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही तं दारगं जायमेत्तयं चेव एगंते उक्कुरुडियाए उज्झावेइ, उज्झावेत्ता दोच्चं पि गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता अणुपुव्वेणं सारक्ख-माणी संगोवेमाणी संवड्ढेइ।।

तत: सा सुभद्रा सार्थवाही तं दारकं जातमात्रकं चैव एकान्ते 'उक्कुरुडियाए' उज्झयति, उज्झयित्वा द्वि: अपि ग्राहयति, ग्राहयित्वा अनुपूर्वेण संरक्षन्ती संगोपयन्ती संवर्धयति।

४६. तब उस सुभद्रा सार्थवाही ने उत्पन्न होते ही उस बालक को एकान्त में अकूरड़ी पर गिरवा दिया, गिरवा कर दुबारा उसे ग्रहण करवाया, ग्रहण करवाकर क्रमश: संरक्षण, संगोपन करती हुई उसका संवर्धन करने लगी।

४७. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो ठिइवडियं च चंदसूरदंसणं च जागरियं च महया इड्ढीसक्कारसमुदएणं करेंति।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ स्थितिपतितां च चन्द्रसूर्यदर्शनं च जागरिकां च महता ॠद्धिसत्कारसमुदयेन कुरुत:।

४७. तब उस बालक के माता-पिता ने कुल-मर्यादा के अनुरूप जन्म संबंधी उत्सव— चन्द्र-सूर्य के दर्शन और रात्रि-जागरण२१ महान ॠद्धि, सत्कार और समुदय के साथ सम्पन्न किया।

सूत्र ४७

२१. कुल मर्यादा (ठिइवडियं.....)

विपाक सूत्र की वृत्ति में इसकी चर्चा नहीं है। ज्ञाता में इसकी चर्चा है, वहां टिप्पण में बताया गया है—

प्राचीन ग्रन्थों में ऐसे अनुष्ठानों का उल्लेख है जो शिशु के जन्म से पहले ही प्रारम्भ होकर मरणोपरान्त तक सम्पादित किए जाते हैं। ऐसी १००८ क्रियाओं या अनुष्ठानों का विस्तृत वर्णन है। वे क्रियाएं जीवन को संस्कारी बनाने में योगभूत बनती हैं।

ज्ञाता सूत्र में ऐसे कुछ संस्कारों का उल्लेख है, जिनकी श्ृंखला शिशु के जन्म के साथ ही प्रारम्भ हो जाती है—

१. पहले दिन—स्थितिपतित—कुल परम्परा के अनुरूप महोत्सव।

२. दूसरे दिन—जागरिका—रात्रि जागरण।

३. तीसरे दिन—चन्द्र-सूर्य दर्शन।

४. अशुचि जातकर्म का निवर्तन।

५. नामकरण संस्कार—यह बारहवें दिन होता है।

६. प्रजेमनक—अन्न प्राशन संस्कार।

७. प्रचंक्रमण—संस्कार।

८. चोलोपनयन—शिखाधारण संस्कार।

(देखें नायाधम्मकहाओ १/१/८१ का टिप्पण)

४८. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो एक्कारसमे दिवसे निव्वत्ते संपत्ते बारसाहे अयमेया-रूवं गोण्णं गुणनिप्फण्णं नाम-धेज्जं करेंति—जम्हा णं अम्हं इमे दारए जायमेत्तए चेव एगंते उक्कु-रुडियाए उज्झिए, तम्हा णं होउ अम्हं दारए उज्झियए नामेणं।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ एकादशे दिवसे निवृत्ते संप्राप्ते द्वादशाहे इदमेतद्रूपं गौणं गुणनिष्पन्नं नामधेयं कुरुत:—यस्माद् आवयो: अयं दारक: जातमात्र: चैव एकान्ते 'उक्कुरुडियाए' उज्झित:, तस्माद् भवतु आवयो: दारक: उज्झितक: नाम्‍ना।

४८. तब उस बालक के माता-पिता ने ग्यारहवां दिन व्यतीत होने पर बारहवें दिन उस बालक का गुणानुरूप-गुणनिष्पन्न इस प्रकार का नामकरण किया—क्योंकि हमारा यह बालक जन्म लेते ही एकान्त में अकूरड़ी पर गिरवा दिया गया, इसलिए हमारे इस बालक का नाम उज्झितक हो।

४९. तए णं से उज्झियए दारए पंचधाईपरिग्गहिए, (तं जहा— खीरधाईए मज्जणधाईए मंडण-धाईए कीलावणधाईए अंकधाईए) जहा दढपइण्णे जाव निव्वाय-निव्वाघाय-गिरिकंदर-मल्लीणे व्व चंपगपायवे सुहंसुहेणं विहरइ।।

तत: स उज्झितक: दारक: पञ्चधात्री-परिगृहीत:, (तद् यथा—क्षीरधात्र्या मज्जनधात्र्या मण्डनधात्र्या क्रीडन-धात्र्या अंकधात्र्या) यथा दृढ़प्रतिज्ञ: यावद् निर्वात-निर्व्याघात-गिरिकन्दर-मालीन इव चम्पकपादप: सुखंसुखेन विहरति।

४९. तब वह उज्झितक बालक पांच धायमाताओं२२ (यथा—क्षीरधात्री, मज्जनधात्री, मण्डनधात्री, क्रीड़नधात्री, अंकधात्री) से परिगृहीत यथा दृढ़प्रतिज्ञ यावत् निर्वात और निर्व्याघात गिरिकन्दरा में आलीन चम्पक पौधे की भांति सुखपूर्वक विहरण करने लगा।

सूत्र ४९

२२. पांचधायमाताओं से परिगृहित (पंचधाई परिग्गहिए)

उस समय सम्पन्न घरों में बच्चों के लालन-पालन के लिए पांच धायमाताओं को नियुक्त किया जाता था। बच्चों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और भावनात्मक विकास में इन धायमाताओं की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती थी। कर्तव्य के आधार पर उनके पांच प्रकार होते थे—

१. क्षीरधात्री २. मज्जनधात्री ३. क्रीडनधात्री ४. मण्डनधात्री ५. अंकधात्री।

(विशेष विवरण के लिए देखें नायाधम्मकहाओ १/१/८२ का टिप्पण)

५०. तए णं से विजयमित्ते सत्थवाहे अण्णया कयाइ गणिमं च धरिमं च मेज्जं च पारिच्छेज्जं च— चउव्विहं भंडं गहाय लवणसमुद्दं पोयवहणेण उवागए।।

तत: स विजयमित्र: सार्थवाह: अन्यदा कदाचिद् गण्यं च धरिमं च मेयं च परिच्छेद्यं च—चतुर्विधं भाण्डं गृहीत्वा लवणसमुद्रं पोतवहनेन उपागत:।

५०. तब वह विजयमित्र सार्थवाह अन्य किसी समय गणनीय, धरणीय, मेय और परिच्छेद्य—इन चार प्रकार के क्रयाणक (किराने) को लेकर पोतवहन से लवण-समुद्र२३ की यात्रा पर गया।

सूत्र ५०-५७

२३. लवणसमुद्र (लवणसमुद्दे)

जैन भूगोल के अनुसार मध्यलोक में असंख्य समुद्र हैं। उनमें प्रथम लवण समुद्र है और पर्यन्तवर्ती स्वयम्भूरमण समुद्र है। लवणसमुद्र में जलस्तर उन्नत होता रहता है और उसका जल क्षुब्ध रहता है। उसमें ज्वारभाटा आता रहता है। समयक्षेत्र के बाह्यवर्ती समुद्रों का जलस्तर समान रहता है। उनमें ज्वारभाटा नहीं आता। लवण समुद्र में वर्षा होती है, बाह्यवर्ती समुद्रों में वर्षा नहीं होती। उनमें उदकयोनिक जीव जन्म लेते हैं और मरते हैं।

(विस्तृत जानकारी के लिए देखें जीवाजीवाभिगमे ३/९७२)

शब्द विमर्श

हत्थनिक्खेवं—धरोहर।

बाहिरभंडसारं—धरोहर के अतिरिक्त क्रयाणक वस्तु।

जूयखलएसु—जूआ का स्थान।

५१. तए णं से विजयमित्ते तत्थ लवणसमुद्दे पोयविवत्तीए निब्बुड्डभंडसारे अत्ताणे असरणे कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स विजयमित्र: तत्र लवणसमुद्रे पोतविपत्तौ निमग्‍नभाण्डसार: अत्राण: अशरण: कालधर्मेण संयुक्त:।

५१. तब वहां लवणसमुद्र में जहाज पर विपत्ति आने से, सारवान् क्रयाणक डूब जाने से, वह विजयमित्र अत्राण, अशरण बना हुआ कालधर्म को प्राप्त हो गया।

५२. तए णं तं विजयमित्तं सत्थवाहं जे जहा बहवे ईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सत्थवाहा लवणसमुद्दपोय-विवत्तियं निब्बुड्डभंडसारं कालधम्मुणा संजुत्तं सुणेंति, ते तहा हत्थनिक्खेवं च बाहिरभंडसारं च गहाय एगंतं अवक्कमंति।।

तत: तं विजयमित्रं सार्थवाहं ये यथा बहव: ईश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सार्थवाहा: लवणसमुद्रपोतविपत्तिकं निमग्‍नभाण्डसारं कालधर्मेण संयुक्तं श्ृण्वन्ति, ते तथा हस्तनिक्षेपं च बाह्यभाण्डसारं च गृहीत्वा एकान्तम् अपक्रामन्ति।

५२. तब बहुत से ईश्‍वर, तलवर, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सार्थवाह ने जब यह सुना कि लवण समुद्र में जहाज पर विपत्ति आने से सारवान् क्रयाणक डूब गया और विजयमित्र सार्थवाह कालधर्म को प्राप्त हो गया, तब वे हस्तनिक्षेप (धरोहर) तथा बाह्य भाण्डसार ग्रहण कर एकान्त में चले गये।

५३. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही विजयमित्तं सत्थवाहं लवण-समुद्दपोयविवत्तियं निब्बुड्डभंडसारं कालधम्मुणा संजुत्तं सुणेइ, सुणेत्ता महया पइसोएणं अप्फुण्णा समाणी परसुनियत्ता इव चंपगलया धस त्ति धरणीयलंसि सव्वंगेहिं सन्निवडिया।।

तत: सा सुभद्रा सार्थवाही विजयमित्रं सार्थवाहं लवणसमुद्रपोतविपत्तिकं निमग्‍नभाण्डसारं कालधर्मेण संयुक्तं श्रृणोति, श्रुत्वा महता पतिशोकेन 'अप्फुण्णा' सती परशुनिकृत्ता इव चम्पकलता 'धस' इति धरणितले सर्वाङ्गै: सन्निपतिता।

५३. तब उस सुभद्रा सार्थवाही ने लवणसमुद्र में जहाज पर विपत्ति आ गयी, सारवान् क्रयाणक डूब गया है, विजयमित्र सार्थवाह कालधर्म को प्राप्त हो गया है यह सब सुना, सुनकर महान् पतिशोक से ग्रस्त, परशु से छिन्न चम्पकलता की तरह वह अपने सम्पूर्ण शरीर के साथ धरणीतल पर धम से गिर पड़ी।

५४. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही मुहुत्तंतरेणं आसत्था समाणी बहूहिं मित्त-नाई-नियग-सयण-संबंधि-परियणेहिं सद्धिं परिवुडा रोयमाणी कंदमाणी विलवमाणी विजयमित्तस्स सत्थवाहस्स लोइयाइं मयकिच्चाइं करेइ।।

तत: सा सुभद्रा सार्थवाही मुहूर्त्तान्तरेण आश्‍वस्ता सती बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनै: सार्द्धं परिवृता रुदती क्रन्दन्ती विलपन्ती विजयमित्रस्य सार्थवाहस्य लौकिकानि मृतकृत्यानि करोति।

५४. तब उस सुभद्रा सार्थवाही ने मुहूर्त्त भर के बाद आश्‍वस्त हो, बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी तथा परिजनों से परिवृत हो, रोते हुए, क्रन्दन करते हुए, विलाप करते हुए विजयमित्र सार्थवाह के लौकिक मृतक कार्य सम्पन्न किए।

५५. तए णं सा सुभद्दा सत्थवाही अण्णया कयाइ लवण-समुद्दोत्तरणं च सत्थविणासं च पोयविणासं च पइमरणं च अणुचिंतेमाणी-अणुचिंतेमाणी कालधम्मुणा संजुत्ता।।

तत: सा सुभद्रा सार्थवाही अन्यदा कदाचित् लवणसमुद्रोत्तरणं च सार्थ-विनाशं च पोतविनाशं च पतिमरणं च अनुचिन्तयती-अनुचिन्तयती कालधर्मेण संयुक्ता।

५५. तब वह सुभद्रा सार्थवाही अन्य किसी समय लवणसमुद्र में (यात्रा के लिए) गमन, सार्थ का विनाश, जहाज का विनाश और पतिमरण—इन सबका अनुचिन्तन करती हुई, अनुचिन्तन करती हुई कालधर्म को प्राप्त हो गई।

५६. तए णं ते नगरगुत्तिया सुभद्दं सत्थवाहिं कालगयं जाणित्ता उज्झियगं दारगं साओ गिहाओ निच्छुभेंति, निच्छुभेत्ता तं गिहं अण्णस्स दलयंति।।

तत: ते नगरगुप्तिका: सुभद्रां सार्थवाहीं कालगतां ज्ञात्वा उज्झितकं दारकं स्वकाद् गृहाद् निक्षिपन्ति, निक्षिप्य तद् गृहम् अन्यस्मै ददति।

५६. तब उन नगर-रक्षकों ने सुभद्रा सार्थवाही कालधर्म को प्राप्त हो गई है यह जानकर उज्झितक बालक को स्वयं के घर से निकाल दिया, निकालकर वह घर किसी दूसरे को दे दिया।

५७. तए णं से उज्झियए दारए साओ गिहाओ निच्छूढे समाणे वाणियगामे नगरे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापह पहेसु जूयखलएसु वेसघरएसु पाणागारेसु य सुहंसुहेणं परिवड्ढइ।।

तत: स उज्झितक: दारक: स्वकाद् गृहाद् निक्षिप्त: सन् वाणिजग्रामे नगरे श्रृंगाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथ-पथेसु द्यूतखलकेषु वेश्यागृहेषु पानागारेषु च सुखंसुखेन परिवर्धते।

५७. तब वह उज्झितक बालक अपने घर से निकाले जाने पर वाणिजग्राम नगर में श्रृंगाटक, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों और सामान्य मार्गों में, द्यूतस्थानों, वैश्यागृहों तथा मद्यगृहों में सुखपूर्वक परिवर्धित होने लगा।

५८. तए णं से उज्झियए दारए अणोहट्टए अणिवारिए सच्छंदमई सइरप्पयारे मज्जप्पसंगी चोर-जूय-वेस-दारप्पसंगी जाए यावि होत्था।।

तत: स उज्झितक: दारक: अनपघट्टक: अनिवारित: स्वच्छन्दमति: स्वैरप्रचार: मद्यप्रसंगी चोर-द्यूत-वेश्या-दारप्रसंगी जात: चापि बभूव।

५८. तब वह उज्झितक बालक अनपघट्टक अनिवारक स्वच्छन्द मति वाला, अपनी इच्छानुसार चलने वाला२४ मद्यपान, चोरी, जूआ, वेश्या तथा पर-स्त्री गमन करने लगा।

सूत्र ५८,५९

२४. अनपघट्टक.......अपनी इच्छानुसार चलने वाला (अणोहट्टय......सइप्पयार)

प्रस्तुत प्रसंग से लगता है उस समय ऐसी परम्परा प्रचलित थी कि जिस बालक के माता-पिता की मृत्यु हो जाती, उस बालक को घर से निकाल दिया जाता। उसके घर को किसी अन्य को दे दिया जाता। मार्गदर्शक के अभाव में उस बालक की कैसी स्थिति होती है, उसको यहां चित्रित किया गया है—

अनपघट्टक—हाथ पकड़कर भी जिसे रोका न जा सके।

अनिवारक—जिसे कोई निषेध करने वाला नहीं है।

स्वच्छन्दमति—अपनी बुद्धि से चलने वाला।

स्वैरप्रचार—स्वच्छन्दता पूर्वक घूमने वाला।

शब्द विमर्श

भोगभोग—भोगने योग्य भोग अर्थात् मनोज्ञ शब्द आदि।

५९. तए णं से उज्झियए अण्णया कयाइ कामज्झयाए गणियाए सद्धिं संपलग्गे जाए यावि होत्था, कामज्झयाए गणियाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स उज्झितक: अन्यदा कदाचिद् कामध्वजया गणिकया सार्द्धं संप्रलग्‍न: जात: चापि बभूव, कामध्वजया गणिकया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

५९. तब वह उज्झितक अन्य किसी समय कामध्वजा गणिका के साथ संप्रलग्‍न हो गया। वह कामध्वजा गणिका के साथ प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों का भोग करता हुआ विहरण करने लगा।

६०. तए णं तस्स मित्तस्स रण्णो अण्णया कयाइ सिरीए देवीए जोणिसूले पाउब्भूए यावि होत्था, नो संचाएइ मित्ते राया सिरीए देवीए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरित्तए।।

तत: तस्य मित्रस्य राज्ञ: अन्यदा कदाचिद् श्रिया: देव्या: योनिशूलं प्रादुर्भूतं चापि बभूव, नो संशक्नोति मित्र: राजा श्रिया देव्या सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहर्तुम्।

६०. तब अन्य किसी समय उस मित्र राजा की रानी श्रीदेवी के योनि शूल उत्पन्न हो गया। (इसलिए) मित्र राजा श्रीदेवी के साथ प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों को भोगने में समर्थ नहीं रहा।

६१. तए णं से मित्ते राया अण्णया कयाइ उज्झियए दारए कामज्झयाए गणियाए गिहाओ निच्छुभावेइ, निच्छुभावेत्ता कामज्झयं गणियं अब्भिंतरियं ठवेइ, ठवेत्ता कामज्झयाए गणियाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स मित्र: राजा अन्यदा कदाचिद् उज्झितक: दारक: कामध्वजाया: गणिकाया: गृहाद् निक्षेपयति, निक्षेप्य कामध्वजां गणिकाम् अभ्यन्तरिके स्थापयति, स्थापयित्वा कामध्वजया गणिकया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

६१. तब मित्र राजा ने अन्य किसी समय उज्झितक बालक को काम-ध्वजा गणिका के घर से निकलवा दिया, निकलवाकर कामध्वजा गणिका को अन्त:पुर में स्थापित कर लिया, स्थापित कर कामध्वजा गणिका के साथ प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहरण करने लगा।

६२. तए णं से उज्झियए दारए कामज्झयाए गणियाए गिहाओ निच्छुभेमाणे कामज्झयाए गणियाए मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे अण्णत्थ कत्थइ सुइं च रइं च धिइं च अविंदमाणे तच्चित्ते तम्मणे तल्लेस्से तदज्झवसाणे तदट्ठोवउत्ते तयप्पियकरणे तब्भावणाभाविए कामज्झयाए गणियाए बहूणि अंतराणि य छिद्दाणि य विवराणि य पडिजागरमाणे-पडिजागरमाणे विहरइ।।

तत: स उज्झितक: दारक: काम-ध्वजाया: गणिकाया: गृहाद् निक्षेप्यमाण: कामध्वजायां गणिकायां मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: अन्यत्र कुत्रापि स्मृतिं च रतिं च धृतिं च अविन्दान: तच्चित्त: तन्मना: तल्लेश्य: तदध्यवसान: तदर्थोपयुक्त: तदर्पित-करण: तद्भावना-भावित: काम-ध्वजाया: गणिकाया: बहूनि अन्तराणि च छिद्राणि च विवराणि च प्रतिजाग्रत्-प्रतिजाग्रत् विहरति।

६२. तब वह उज्झितक बालक कामध्वजा गणिका के घर से निकाले जाने पर कामध्वजा गणिका में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बना हुआ, अन्यत्र कहीं भी स्मृति, रति और धृति को प्राप्त नहीं करता हुआ, कामध्वजा गणिका में ही अपने चित्त, मन, लेश्या, अध्यवसाय का नियोजन करता हुआ, उसी विषय में उपयुक्त होता हुआ, उसके लिए अपनी सारी इन्द्रियों को अर्पित करता हुआ, उसी भावना से भावित होता हुआ२५ कामध्वजा गणिका के बहुत से अन्तरों, छिद्रों और विवरों को खोजता हुआ, खोजता हुआ विहरण करने लगा।

सूत्र ६२

२५. अपने चित्त...उसी भावना से भावित बना हुआ (तच्चित्ते तब्भावणाभाविए)

प्रस्तुत प्रसंग में वृत्तिकार ने आत्मा की विविध अवस्थाओं का सूक्ष्मता से विवेचन किया है—

तच्चित्त—उसी में लगा हुआ चित्त अर्थात् भाव मन वाला।

तन्मन—द्रव्य मन: अथवा मन का विशेष उपयोग करने वाला।

तल्लेश्य—लेश्या का अर्थ है आत्मपरिणामविशेष। तल्लेश्य अर्थात् उस आत्म परिणाम विशेष वाला।

तदध्यवसाय—प्रकृत विषय में संलग्‍न अध्यवसाय वाला।

तदर्थोपयुक्त—प्रकृत विषय की प्राप्ति के लिए व्यापृत प्रयत्‍न विशेष वाला।

तदर्पितकरण—प्रकृत विषय की प्राप्ति के लिए समर्पित इन्द्रिय वाला।

तद्भावना भावित—प्रकृत विषय की भावना से भावित।

भगवती भाष्य १/३५४ के सूत्र में कुछ शब्दों का प्रयोग हुआ है। उन्हें इस प्रकार व्याख्यायित किया गया हैं—

तच्चित्त—चित्त का अर्थ है—स्थूल शरीर के साथ व्यापृत चेतना अथवा बुद्धि। तच्चित्त अर्थात् प्रकृत विषय में संलग्‍न चित्त वाला।

तन्मन—मन का अर्थ है सब विषयों को ग्रहण करने वाला तथा स्मृति, कल्पना और चिंतन में सक्षम और चित्त द्वारा संचालित एक योग। तन्मना अर्थात् प्रकृत विषय में संलग्‍न मन वाला।

तल्लेश्य—लेश्या का अर्थ है—भावधारा। प्रकृत विषय में संलग्‍न लेश्या वाला।

तदध्यवसाय—अध्यवसाय का अर्थ है कर्म शरीर के साथ व्यापृत चेतना अथवा चेतना का सूक्ष्म परिणाम। तदध्यवसित अर्थात् प्रकृत विषय में संलग्‍न अध्यवसाय से युक्त।

शब्द विमर्श

अंतराणि—राजा के आगमन से रहित।

छिद्दाणि—राज परिवार से रहित।

विवराणि—अन्य लोगों से रहित।

६३. तए णं से उज्झियए दारए अण्णया कयाइ कामज्झयाए गणियाए अंतरं लभेइ, लभेत्ता कामज्झयाए गणियाए गिहं रहसियं अणुप्पविसइ, अणुप्प-विसित्ता कामज्झयाए गणियाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स उज्झितक: दारक: अन्यदा कदाचित् कामध्वजाया: गणिकाया: अन्तरं लभते, लब्ध्वा कामध्वजाया: गणिकाया: गृहं राहसिकम् अनुप्रविशति, अनुप्रविश्य कामध्वजया गणिकया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

६३. तब उस उज्झितक बालक ने किसी समय कामध्वजा गणिका के अन्तर को प्राप्त कर लिया, प्राप्त कर कामध्वजा गणिका के घर में प्रच्छन्न रूप से अनुप्रवेश किया, अनुप्रवेश कर वह कामध्वजा गणिका के साथ प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों का भोग करता हुआ विहरण करने लगा।

६४. इमं च णं मित्ते राया ण्हाए कयबलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते सव्वालंकार-विभूसिए मणुस्सवग्गुरापरिखित्ते जेणेव कामज्झयाए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता तत्थ णं उज्झियगं दारगं कामज्झयाए गणियाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तिवलिं भिउडिं निडाले साहट्टु उज्झियगं दारगं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता अट्ठि-मुट्ठि-जाणु-कोप्परपहार-संभग्ग-महियगत्तं करेइ, करेत्ता अवओडग-बंधणं करेइ, करेत्ता एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

इत: च मित्र: राजा स्‍नात: कृतबलिकर्मा कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्त: सर्वालंकारविभूषित: मनुष्यवागुरा-परिक्षिप्त: यत्रैव कामध्वजाया: गृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य तत्र उज्झितकं दारकं कामध्वजया गणिकया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जानं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: 'चंडिक्किए' 'मिसिमिसेमाणे' त्रिवलिं भृकुटिं ललाटे संहृत्य उज्झितकं दारकं पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा अस्थि-मुष्टि-जानु-कूर्परप्रहारसंभग्‍न-मथितगात्रं करोति, कृत्वा अवकोटक-बन्धनं करोति, कृत्वा एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

६४. इतने में मित्र राजा स्‍नात, बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त२६ कर सब अलंकारों से विभूषित हो, जनसमूह से परिवृत हो, जहां कामध्वजा गणिका का घर था वहीं पहुंचा, पहुंचकर वहां उसने उज्झितक बालक को कामध्वजा गणिका के साथ प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों का भोग करते हुए देखा, देखकर क्रोध से तमतमाता हुआ, रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से जलता हुआ२७ त्रिवलि युक्त भृकुटी को ललाट पर चढ़ाकर उज्झितक बालक को पुरुषों के द्वारा पकड़वाया, पकड़वाकर अस्थि, मुष्टि, घुटने और कोहनी के प्रहारों से संभग्‍न और शरीर को मथित कर दिया, करके अवकोटक बन्धन से बांध दिया, बांधकर इस विधान से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

सूत्र ६४-६८

२६. बलिकर्म....प्रायश्‍चित्त किये हुए (कयबलिकम्मे..... मंगल-पायच्छित्ते)

वृत्तिकार ने बलि का अर्थ किया है देवता की पूजा।3 भगवती वृत्ति में इसका अर्थ किया है—स्‍नान के बाद की जाने वाली कुल देवता की पूजा। प्रस्तुत सूत्र और ज्ञाताधर्मकथा में पुष्करिणी में स्‍नान कर बाद में बलिकर्म किया है। वहां कुल देवता की पूजा कैसे हो सकती है? वहां बलि का अर्थ 'जलाञ्जलि' देना हो सकता है।

प्राचीन काल में किसी भी महत्त्वपूर्ण कार्य की निर्विघ्‍न सम्पन्नता के लिए सम्पादित की जाने वाली विशिष्ट विधियां 'बलिकर्म' आदि के नाम से पहचानी जाती थी। ये स्‍नान के साथ, उसके बाद अथवा कहीं स्‍नान के अतिरिक्त भी सम्पादित की जाती थीं। जैसे—अर्हन्नक आदि ने जहाज पर चढ़ने से पूर्व बलिकर्म किया।

कहीं-कहीं अन्य अर्थ में भी इसका प्रयोग उपलब्ध होता है। निशीथ भाष्य में चावल आदि से अल्पना करने को बलिकरण कहा गया है।

कौतुक—कौतुक शब्द कुतूहल, उत्सव आदि अनेक अर्थों में प्रयुक्त होता है। वृत्तिकार ने इसका अर्थ मषी (कालाबिन्दु) तिलक किया है। दृष्टि दोष से बचने के लिए काजल से तिलक करने की प्रथा रही है।

मंगल—सरसों, दधि, अक्षत आदि का उचित उपयोग।

प्रायश्‍चित्त—दु:स्वप्‍न आदि के प्रतिघात के लिए कौतुक, मंगल आदि अनुष्ठान करने को प्रायश्‍चित्त कहते हैं।

भगवती भाष्य के अनुसार चक्षुदोष आदि के निवारण के लिए कौतुक और मंगल किए जाते हैं। कौतुक और मंगल का प्रयोग प्रायश्‍चित्त कहलाता है। (देखें भगवती भाष्य २/५/९७)

२७. क्रोध से तमतमाता हुआ....क्रोध से जलता हुआ (आसुरुत्ते....मिसिमिसेमाणे)

ये क्रोध की उत्पत्ति और अभिव्यक्ति की क्रमभावी अवस्थाएं हैं—

आसुरुप्त—शीघ्र क्रोध से मूढ़ हो जाना। क्रोध से तमतमाना।

रुष्ट—क्रोध करना। अन्त:करण में क्रोध उत्पन्न होना

कुपित—मन का क्रोध से भर जाना।

चांडिक्य—रौद्र रूप धारण करना।

मिसिमिसेमाण—क्रोध रूपी ज्वाला से जलना।

(विशेष विवरण के लिए देखें नायाधम्मकहाओ का १/१/१६१ का टिप्पण)

शब्द विमर्श

अवओडग-बंधणं—गला और हाथ को मोड़कर पृष्ठभाग के साथ बांधना।

वानरपेल्लय—बन्दर का छोटा बच्चा।

६५. एवं खलु गोयमा! उज्झियए दारए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! उज्झितक: दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

६५. गौतम! इस प्रकार उज्झितक बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

उज्झिययस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

६६. उज्झियए णं भंते! दारए इओ कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?गोयमा! उज्झियए दारए पणुवीसं वासाइं परमाउं पालइत्ता अज्जेव तिभागावसेसे दिवसे सूलभिण्णे कए समाणे कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।।

उज्झितकस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

उज्झितक: भदन्त! दारक: इत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! उज्झितक: दारक: पंचविंशतिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा अद्यैव त्रिभागावशेषे दिवसे शूलभिन्ने कृते सति कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

उज्झितक का आगामीभव-वर्णक-पद

६६. भंते! उज्झितक बालक मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर यहां से कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! उज्झितक बालक पचीस वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर आज ही त्रिभागावशेष दिन में (चतुर्थ प्रहर में) शूली से भिन्न किए जाने पर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

६७. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे वेयड्ढगिरिपायमूले वाणरकुलंसि वाणरत्ताए उववज्जिहिइ।।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे वैताढ्यगिरिपादमूले वानरकुले वानरत्वेन उपपत्स्यते।

६७. वहां से उद्वर्तन (निकलकर) कर वह इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में वैताढ्य गिरि की तलहटी में वानर-कुल में वानर के रूप में उत्पन्न होगा।

६८. से णं तत्थ उम्मुक्कबालभावे तिरियभोगेसु मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे जाए-जाए वाणर-पेल्लए वहेइ। तं एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे कालमासे कालं किच्चा इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे इंदपुरे नयरे गणियाकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ।।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव: तिर्यग्भोगेषु मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: जातान्-जातान् वानर'पेल्लए' हन्ति। स एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: कालमासे कालं कृत्वा इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे इन्द्रपुरे नगरे गणिकाकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

६८. वहां वह बाल्यावस्था पार हो जाने पर तिर्यंच संबंधी भोगों में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बना हुआ उत्पन्न होने वाले, उत्पन्न होने वाले वानर शिशुओं का हनन करेगा। (वानर) इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला, इस प्रकार के समाचरण वाला वह मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी जम्बूद्वीप द्वीप में भारत वर्ष में इन्द्रपुर नगर में गणिका के कुल में पुत्र रूप में उत्पन्न होगा।

६९. तए णं तं दारयं अम्मापियरो जायमेत्तकं वद्धेहिंति, नपुंसग-कम्मं सिक्खावेहिंति।।

तत: तं दारकं अम्बापितरौ जातमात्रकं वर्धयिष्यत:, वर्धयित्वा नपुंसककर्म शिक्षयिष्यत:।

६९. तब उसके माता-पिता जन्म लेते ही उस बालक को नपुंसक बना देंगे, नपुंसक बनाकर उसे नपुंसक कर्म सिखाएंगे।

७०. तए णं तस्स दारयस्स अम्मापियरो निव्वत्तबारसाहस्स इमं एयारूवं नामधेज्जं करेहिंति— होउ णं अम्हं इमे दारए पियसेणे नामं नपुंसए।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ निवृत्तद्वादशाहे इदम् एतद्रूपं नामधेयं करिष्यत:-भवतु आवयो: अयं दारक: प्रियसेन: नाम नपुंसक:।

७०. तब उस बालक के माता-पिता बारहवें दिन बालक का इस प्रकार नामकरण करेंगे—हमारे इस बालक का नाम प्रियसेन नपुंसक हो।

७१. तए णं से पियसेणे नपुंसए उम्मुक्कबालभावे विण्णय-परि-णयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते रूवेण य जोव्वणेण य लावण्णेण य उक्किट्ठे उक्किट्ठसरीरे भविस्सइ।।

तत: स प्रियसेन: नपुंसक: उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: रूपेण च यौवनेन च लावण्येन च उत्कृष्ट: उत्कृष्टशरीर: भविष्यति।

७१. तब वह प्रियसेन नपुंसक बाल्यावस्था को लांघ कर विज्ञ और कला का पारगामी बनकर यौवन को प्राप्त कर रूप, यौवन और लावण्य के द्वारा उत्कृष्ट, उत्कृष्ट शरीर वाला होगा।

७२. तए णं से पियसेणे नपुंसए इंदपुरे नयरे बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाह पभियओ बहूहि य विज्जापओगेहि य मंतपओगेहि य चुण्णपओगेहि य हियउड्डावणेहि य निण्हवणेहि य पण्हवणेहि य वसीकरणेहि य आभिओगिएहिं आभिओगित्ता उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरिस्सइ।।

तत: स प्रियसेन: नपुंसक: इन्द्रपुरे नगरे बहून् राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति- सार्थवाहप्रभृतीन् बहुभि: च विद्या-प्रयोगै: च मन्त्रप्रयोगै: च चूर्णप्रयोगै: च हृदयोड्डायनै: च निह्नवनै: च प्रस्‍नवनै: च वशीकरणै: च आभियोगिकै: आभियोज्य उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरिष्यति।

७२. तब वह प्रियसेन नपुंसक इन्द्रपुर नगर में बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि को बहुत से विद्या प्रयोगों के द्वारा, मंत्र प्रयोगों के द्वारा, चूर्ण प्रयोगों के द्वारा, हृदय को शून्य करने वाले, अदृश्य करने वाले, प्रसन्न करने वाले, वशीकरण के द्वारा एवं आभियोगिक प्रयोगों के द्वारा२८ वश में करके प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करेगा।

सूत्र ७२

२८. विद्या प्रयोगों के द्वारा....आभियोग प्रयोगों के द्वारा (विज्जापओगेहि.....आभिओगिएहिं)

तंत्रशास्त्र में किसी को वश में करने के लिए अनेक प्रयोगों की चर्चा है। प्रस्तुत सूत्र में उनसे सम्बन्धित अनेक प्रयोग बताएं गए हैं—

चूर्ण प्रयोग—स्तम्भन आदि के लिए किए जाने वाली औषधियों के चूर्ण का प्रयोग।

हृदयोड्डापन—चित्त को शून्य करने का प्रयोग।

निण्हवन—अदृश्य करना।

प्रस्‍नवन—प्रसन्न करने वाले प्रयोग।

वशीकरण—किसी को वश में करने के प्रयोग।

आभियोग—पर को वश में करना। अभियोग दो प्रकार का है—द्रव्य और भाव। द्रव्य में चूर्ण आदि का योग होता है तथा भाव में विद्या और मन्त्र का प्रयोग होता है।

विद्या प्रयोग—विद्या का प्रयोग। जिस मन्त्र में स्त्री देवता अधिष्ठात्री हो वह विद्या है जैसे—अम्बा, कुष्माण्डी आदि।

मंत्र प्रयोग—मंत्र का प्रयोग। जिसमें पुरुष देवता अधिष्ठाता हो वह मन्त्र है जैसे—विद्याराज, हरिणेगमेषि आदि। अथवा जिसे साधा जाए वह विद्या है और जो बिना साधे ही पठित सिद्ध हो वह मन्त्र है।

७३. तए णं से पियसेणे नपुंसए एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता एक्कवीसं वाससयं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।

ततो सिरीसिवेसु, संसारो तहेव जहा पढमे जाव वाउ-तेउ-आउ-पुढवीसु अणेगसयसहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे चंपाए नयरीए महिसत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ अण्णया कयाइ गोट्ठिल्लएहिं जीवियाओ ववरोविए समाणे तत्थेव चंपाए नयरीए सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ। से णं तत्थ उम्मुक्कबालभावे तहारूवाणं थेराणं अंतिए केवलं बोहिं बुज्झिहिइ, अणगारे भविस्सइ, सोहम्मे कप्पे, जहा पढमे जाव अंतं काहिइ।।

तत: स प्रियसेन: नपुंसक: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य एकविंशतिं वर्षशतं परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

तत: सरीसृपेषु, संसार: तथैव यथा प्रथमे यावत् वायु-तैजस-अप्-पृथिवीषु अनेकशतसहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तत्रैव भूय:-भूय: प्रत्यायास्यति।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे चम्पायां नगर्यां महिषत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र अन्यदा कदाचिद् गौष्ठिकै: जीविताद् व्यपरोपित: सन् तत्रैव चम्पायां नगर्यां श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके केवलं बोधिं 'बुज्झिहिइ', अनगार: भविष्यति, सौधर्मे कल्पे, यथा प्रथमे यावत् अन्तं करिष्यति।।

७३. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह प्रियसेन नपुंसक अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन कर इक्कीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

वहां से सरीसृपों में (उत्पन्न होगा) फिर उसी प्रकार संसार परिभ्रमण जैसे प्रथम अध्ययन में प्रज्ञप्त है यावत् वह वायु, तैजस, अप्काय, पृथ्वीकाय में अनेक लाख बार मरकर-मरकर वहीं बार-बार जन्म लेगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर (निकलकर) इसी जम्बूद्वीप द्वीप में भारतवर्ष में चम्पानगरी में भैसें के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां किसी समय गौष्ठिक पुरुषों के द्वारा जीवनरहित कर दिये जाने पर (वध कर दिये जाने पर) वहीं चम्पा नगरी में श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां बाल्यावस्था पार करके तथारूप स्थविरों२९ के पास केवल (अद्वितीय) बोधि३० अर्थात् सम्यक्त्व का बोध प्राप्त करेगा। (तत्पश्‍चात्) अनगार बनेगा। उसके बाद सौधर्मकल्प में यथा प्रथम अध्ययन में यावत् (संसार का) अन्त करेगा।

सूत्र ७३

२९. स्थविर (थेराणं)

स्थविर का अर्थ है—वृद्ध, ज्येष्ठ। ठाणं में दस प्रकार के स्थविर निर्दिष्ट हैं—

१-३. ग्राम, नगर और राष्ट्र की व्यवस्था करने वाले बुद्धिमान, लोकमान्य और सशक्त व्यक्तियों को क्रमश: ग्रामस्थविर, नगर स्थविर, राष्ट्रस्थविर कहा जाता है।

४. प्रशास्ता स्थविर—धर्मोपदेशक।

५-७. कुलस्थविर, गणस्थविर, संघस्थविर-कुल, गण और संघ में स्थित शिष्यों में अनुत्पन्न श्रद्धा उत्पन्न करने और उनकी श्रद्धा विचलित होने पर उन्हें पुन: धर्म में स्थिर करने के दायित्व वाहक को क्रमश: कुलस्थविर, गणस्थविर और संघस्थविर कहा जाता है।

८. जातिस्थविर—जन्म पर्याय से जो ६० वर्ष का हो।

९. श्रुतस्थविर—स्थानांग समवायांग का धारक।

१०. पर्यायस्थविर—बीस वर्ष की संयम पर्याय वाला। यहां स्थविर का अर्थ श्रुतस्थविर किया गया है।

३०. केवलबोधि (केवलं बोहिं)

बोधि शब्द बुध् धातु से निष्पन्न है। इसका अर्थ है—ज्ञान का विवेक। अध्यात्म के क्षेत्र में इसका अर्थ है आत्मबोध।

स्थानांग सूत्र में तीन प्रकार की बोधि का उल्लेख है—

१. ज्ञान-बोधि २. दर्शन बोधि ३. चारित्र बोधि। वृत्तिकार ने वहां बोधि का अर्थ सम्यक् बोध किया है।

सूयगडो २/७३ में 'णो सुलभ' च बोहिं च आहियं' में प्रयुक्त बोधि शब्द का अर्थ वृत्तिकार ने सम्यक् दर्शन की प्राप्ति किया है।

आचार्य कुन्दकुन्द ने बोधि की परिभाषा इस प्रकार की है—जिस उपाय से सद्ज्ञान उत्पन्न होता है उस उपाय का नाम है बोधि।

इन संदर्भों में बोधि का अर्थ है सम्यक् दर्शन। मोक्ष प्राप्ति का पहला सोपान है सम्यक्-दर्शन और उसके पश्‍चात् है संयम की साधना और उसकी फलश्रुति है मोक्ष।

बोधि का अर्थ केवलज्ञान भी होता है। परन्तु प्रस्तुत प्रसंग में वह अभिप्रेत नहीं है। यहां केवल का अर्थ अद्वितीय अथवा विशुद्ध तथा बोधि का अर्थ है सम्यक्त्व। सम्यक्त्व प्राप्ति के बाद वह दीक्षा स्वीकार कर सौधर्म देवलोक में उत्पन्न होता है। उसके बाद पुन: मनुष्य भव प्राप्त कर केवलज्ञान प्राप्त कर सिद्ध बुद्ध मुक्त होता है

(विशेष विवरण के लिए देखें—उत्तरज्झयणाणि ३/१९।)

निक्खेव-पदं

७४. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं बिइयस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:ख-विपाकानां द्वितीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

—इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

७४. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के द्वितीय अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

—ऐसा मैं कहता हूं।

♦

अभग्नसेन

3

अभग्‍नसेन

आमुख

दु:खविपाक के तीसरे अध्ययन का नाम अभग्‍नसेन है। अभग्‍नसेन अपने पूर्वभव में निर्णय नाम का अंड व्यापारी था। वह काकी, कबूतरी, टिटिहरी, मुर्गी आदि अनेक प्राणियों के अण्डों को तलकर, भूनकर राजमार्ग की मध्यवर्ती दूकानों में बेचता। सुरा, मधु के साथ स्वयं आस्वाद लेता हुआ, दूसरों को बांटता हुआ विहरण करता। वहां से मरकर तीसरी नरक में पैदा हुआ।

वहां से उद्वर्तन कर वह चोर सेनापति विजय की भार्या की कुक्षि में पैदा हुआ। पिता की मृत्यु के बाद अभग्‍नसेन चोरों का सेनापति बन गया। वह ग्राम-घात, नगर-घात, गायों को चुराना, पथिकों को लूटना, लोगों को धन रहित करना—ऐसे क्रूर कार्यों से लोगों को पीड़ित करता था।

लोगों ने राजा से निवेदन किया—महाराज! आप अभग्‍नसेन चोर से हमारी सुरक्षा करें। अभग्‍नसेन के क्रूर कार्यों को सुनकर राजा ने अपने दण्डनायक को उसे पकड़ने का निर्देश दिया। जब अभग्‍नसेन को अपने गुप्तचरों से इस बात का पता लगा कि राजा की सेना उसे पकड़ने के लिए आ रही है। तब उसने अपने साथियों को बुलाकर कहा—दण्डनायक शालाटवी पर आक्रमण करने आ रहा है। वह यहां पहुंचे उससे पहले ही उसे रोक देना चाहिए। अटवी से प्रस्थान करने से पहले उसने अपने साथियों के साथ आर्द्रचर्म पर आरोहण किया। उसने आर्द्रचर्म पर आरोहण क्यों किया?

• आचार्य अभयदेवसूरि के अनुसार—'आर्द्रचर्मारोहति मांगल्यार्थमिति' आर्द्रचर्म पर आरोहण करना चोरों का अपना मांगलिक अनुष्ठान हो सकता है इसलिए संभावित विघ्‍नों के विनाश की कामना से प्रस्थान से पूर्व यह मंगल अनुष्ठान किया होगा।

• एक मान्यता के अनुसार जिस तरह आर्द्र चर्म फैलता है उसी प्रकार उस पर आरोहण करने वाला धन-जन आदि की दृष्टि से परम समृद्धि को प्राप्त करता है। इसी महत्त्वाकांक्षा से अभग्‍नसेन ने अपने साथियों के साथ उस पर आरोहण किया होगा।

अभग्‍नसेन का आवास-स्थान सघन जंगल में ऐसे ढंग से बना हुआ था, जहां पहुंच पाना अत्यन्त दुष्कर था। इसलिए दण्डनायक के द्वारा उसको पकड़ना तो दूर वह स्वयं ही उसके द्वारा हत-प्रहत तथा मथित होकर लौट आया।

जब राजा महाबल के सैनिक उसे पकड़ने में समर्थ नहीं हुए तब राजा ने साम, भेद और उपप्रदान नीति से पकड़ने का निश्‍चय किया। राजा महाबल ने अभग्‍नसेन के शिष्य तुल्य अंतरंग व्यक्तियों तथा उसके निकटवर्ती स्वजनों को धन-धान्य, रत्‍न तथा सारभूत द्रव्य देकर उन्हें विश्‍वास में लिया तथा अभग्‍नसेन से पृथक् करने का प्रयास किया। अभग्‍नसेन को भी विशेष मूल्य वाली भेंट देकर विश्‍वास में लेने का प्रयत्‍न किया।

अन्त में प्रमोद महोत्सव का आयोजन कर छलपूर्वक उसे पकड़ा। उसके पारिवारिकजनों को उसके सामने मारकर उनका मांस उसे खिलाया गया।

यहां प्रश्‍न उपस्थित होता है यह किस कर्म का विपाक था? क्या ऐसा हो सकता है कर्म करे कोई, भोगे कोई?

कर्मवाद का एक सिद्धान्त है जो कर्म करता है वही उसे भोगता है। किन्तु इसके विपरीत भी देखा जाता है कि एक व्यक्ति के अच्छे या बुरे कार्य का परिणाम समूचे समाज और राष्ट्र को भुगतना पड़ता है। एक शासक युद्ध करता है सारा राज्य नष्ट हो जाता है। सैकड़ों व्यक्ति मृत्यु को प्राप्त हो जाते हैं। इतिहास में ऐसी सैकड़ों घटनाएं हैं जो यह सोचने को बाध्य कर देती हैं कि कर्म सामाजिक भी होता है। यदि हम कर्म को सामाजिक मान ले तो फिर जो कर्म करता है, वही फल भोगता है कर्मवाद का यह सिद्धान्त कैसे टिक पाएगा?

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने 'कर्मवाद' पुस्तक में इस प्रश्‍न के समाधान में लिखा है—

'दो प्रकार के कारण होते हैं—उपादान और निमित्त। उपादान की दृष्टि से कर्म नितान्त वैयक्तिक होता है। अपना किया हुआ अपने को ही भुगतना पड़ता है।

निमित्त कारण सामूहिक और सामाजिक भी होता है। जैसे घर का मुखिया सट्टे में सारा धन हार गया। घर में पचास व्यक्ति हैं, सबको वह हानि भुगतनी पड़ेगी। लेकिन संवेदन सबका एक जैसा नहीं होगा। उसमें तारतम्य रहेगा। घटना एक होती है पर संवेदन भिन्न-भिन्न। इस प्रकार दो वर्ग बन जाते हैं—

उपादान और संवेदन—ये दोनों वैयक्तिक होते हैं।

निमित्त और परिणाम—ये दोनों सामुदायिक होते हैं।

इन दोनों को मिलाकर ही कर्म के चक्र को सही तरह से समझा जा सकता है।

कर्मवाद के संदर्भ में भगवान् महावीर ने दो महत्त्वपूर्ण सूत्र दिए—

(१) स्वयं उदीरित (२) परेण उदीरित।

कर्म की दो अवस्थाएं होती हैं। एक अवस्था है—कर्म स्वयं उदय में आता है अथवा व्यक्ति स्वयं अपने पुरुषार्थ के द्वारा कर्म को उदीर्ण करता है और कर्म का फल भोगता है। यह नितान्त वैयक्तिक है।

कर्म की दूसरी अवस्था है—दूसरे निमित्त के द्वारा कर्म का उदीरित होना। जैसे एक व्यक्ति स्वस्थ है किसी ने शस्त्र का प्रहार किया, उस व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है। जो मृत्यु बीस वर्ष बाद होने वाली थी वह अभी हो गई। यह दूसरे व्यक्ति द्वारा उदीरित मृत्यु है। सामाजिक कर्म का अर्थ है—एक ऐसा काम होता है जिससे हजारों व्यक्तियों के एक साथ कर्म की उदीरणा हो जाती है। वह कर्म तत्काल विपाक में आ जाता है। एक साथ सब उस फल का संवेदन करते हैं।

इसलिए वैयक्तिकता और सामुदायिकता को अलग नहीं किया जा सकता। दोनों साथ साथ चलते हैं। उपादान वैयक्तिक होता है, निमित्त सामुदायिक।

अभग्‍नसेन तथा उसके पारिवारिकजनों को भी ऐसा निमित्त मिला जिससे सबने एक साथ अशुभ का संवेदन किया।

तइयं अज्झयणं: तीसरा अध्ययन

अभग्गसेणे: अभग्नसेन

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं दोच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, तच्चस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां द्वितीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, तृतीयस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पदं

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:ख विपाकों के दूसरे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! तीसरे अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं पुरिमताले नामं नयरे होत्था— रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये पुरिमतालं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय में पुरिमताल नामक नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था।

३. तस्स णं पुरिमतालस्स नयरस्स उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए, एत्थ णं अमोहदंसी उज्जाणे।।

तस्य पुरिमतालस्य नगरस्य उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे, अत्र अमोघदर्शी नाम उद्यानम्।

३. उस पुरिमताल नगर के उत्तर-पूर्व दिग्भाग में अमोघदर्शी नामक उद्यान था।

४.तत्थ णं अमोहदंसिस्स जक्खस्स आययणे होत्था।

तत्र अमोघदर्शिन: यक्षस्य आयतनं बभूव।

४. वहां अमोघदर्शी यक्ष का आयतन था।

५. तत्थ णं पुरिमताले नयरे महब्बले नामं राया होत्था।।

तत्र पुरिमताले नगरे महाबल: नाम राजा बभूव।

५. उस पुरिमताल नगर में महाबल नामक राजा था।

६. तस्स णं पुरिमतालस्स नयरस्स उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए देसप्पंते अडवि-संसिया, एत्थ णं सालाडवी नामं चोरपल्ली होत्था—विसमगिरिकंदर-कोलंब-संनिविट्ठा वंसीकलंक-पागार-परिक्खित्ता छिण्णसेल-विसम-प्पवाय-फरिहोवगूढा अब्भिंतर-पाणीया सुदुल्लभजलपेरंता अणेगखंडी विदियजणदिन्न-निग्गमप्पवेसा सुबहुस्स वि कुवियजणस्स दुप्पहंसा यावि होत्था।।

तस्य पुरिमतालस्य नगरस्य उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे देशप्रान्ते अटवी-संश्रिता, अत्र शालाटवी नाम चोरपल्ली बभूव—विषमगिरिकन्दर-कोलम्ब-सन्निविष्टा वंशीकलङ्क-प्राकारपरि-क्षिप्ता-छिन्नशैल-विषमप्रपात-परिखोप-गूढा आभ्यन्तर-पानीया सुदुर्लभजल-पर्यन्ता अनेकखण्डिनी विदितजनदत्त-निर्गमप्रवेशा सुबहो: अपि कुपितजनस्य दुष्प्रधर्षा चापि बभूव।

६. उस पुरिमताल नगर के उत्तर-पूर्व दिग्-भाग में देश की सीमा पर अटवी से संश्रित शालाटवी नामक चोरपल्ली थी। वह विषम पर्वतीय कन्दरा (गुफा) के किनारे स्थित, बांस से निर्मित जालमय प्राकार से परिक्षिप्त, टूटे हुए शैल खण्डों के कारण विषम गड्ढों वाली, खाई से अवगूढ़, भीतर जलाशयवाली, दुर्लभ जल वाली, अनेक खण्डों वाली तथा परिचित जनों के लिए ही निर्गम और प्रवेश योग्य थी। चुराये हुए धन को लेने के लिए आने वाले बहुत से लोगों के लिए भी वह दुष्प्रधर्ष१ थी।

सूत्र ६

१. विषम पर्वतीय कन्दरा....बहुत से लोगों के लिए भी दुष्प्रधर्ष (विसमगिरिकंदर....कुपियजणस्स दुप्पहंस)

प्रस्तुत सूत्र में शालाटवी चोरपल्ली की विशेषताओं का वर्णन किया गया है तथा इसका निर्माण किस प्रकार हुआ है यह बताया गया है।

'विषमगिरिकन्दर-कोलम्ब-सन्निविष्ट'—विषम पर्वतीय कन्दरा के किनारे पर स्थित। कोलम्ब का अर्थ है—झुकी हुई वृक्ष की शाखा का अग्रभाग। यहां उपचार से गुफा का प्रान्त भाग अर्थात् 'किनारा'—इस अर्थ में प्रयुक्त हुआ है।

वंशीकलङ्कप्राकारपरिक्षिप्त'—वंशीकलंक का अर्थ है बांस की बनी हुई जालीमय बाड़। उस बाड़ रूपी परकोटे से परिवेष्टित।

छिन्नशैलविषमप्रपातपरिखोपगूढ़'—टूटे हुए शैल खण्डों से विषम बने हुए गड्ढों वाली परिखा से घिरी हुई।

'अनेकखण्डी'—भागते हुए मनुष्यों के लिए मार्गभूत अनेक छोटे-छोटे द्वारों वाली।

कुपितजनदुष्प्रधर्ष'—चोर गवेषक लोगों के लिए अपराजित (अनाक्रमणीय)।

७. तत्थ णं सालाडवीए चोरपल्लीए विजए नामं चोरसेणावई परिवसइ—अहम्मिए अहम्मिट्ठे अहम्मक्खाई अधम्माणुए अधम्मपलोइ अधम्मपलज्जणे अधम्मसीलसमुदायारे अधम्मेण चेव वित्तिं कप्पेमाणे विहरइ—हण-छिंद-भिंद-वियत्तए लोहियपाणी बहुनयरनिग्गयजसे सूरे दढप्पहारे साहसिए सद्दवेही असि-लट्ठिपढममल्ले।

से णं तत्थ सालाडवीए चोरपल्लीए पंचण्हं चोरसयाणं आहेवच्चं पोरेवच्चं सामित्तं भट्टित्तं महत्तरगत्तं आणा-ईसर-सेणावच्चं कारेमाणे पालेमाणे विहरइ।।

तत्र शालाटव्यां चोरपल्यां विजय: नाम चोरसेनापति: परिवसति—अधार्मिक: अधर्मिष्ठ: अधर्माख्यायी अधर्मानुग: अधर्मप्रलोकी अधर्मप्ररंजन: अधर्मशील-समुदाचार: अधर्मेण चैव वृत्तिं कल्पयन् विहरति—हन छिन्धि भिन्धि विकर्त्तक: लोहितपाणि: बहुनगरनिर्गतयश: शूर: दृढ़प्रहार: साहसिक: शब्दवेधी असि-यष्टिप्रथममल्ल:।

स तत्र शालाटव्यां चोरपल्यां पञ्चानां चोरशतानाम् आधिपत्यं पौरपत्यं स्वामित्वं भर्तृत्वं महत्तरकत्वम् आज्ञा-ईश्‍वर-सैनापत्यं कारयन् पालयन् विहरति।

७. उस शालाटवी चोरपल्ली में 'विजय' नाम का चोरसेनापति रहता था। वह अधार्मिक, अधर्मिष्ठ, अधर्म का कथन करने वाला, अधर्म का अनुगमन करने वाला, अधर्म-प्रलोकी, अधर्मानुरक्त, अधर्ममय शील का समाचरण करने वाला, अधर्म से ही आजीविका चलाता हुआ विहरण करता था। वह (अपने अनुयायियों को) सदा मारो, छेदो, भेदो इस प्रकार प्राणियों का छेदन करने वाला२ लोहित पाणी (खून से रंजित हाथों वाला) था। उसका यश बहुत से नगरों में फैला हुआ था। वह शूरवीर, दृढ़प्रहारी, साहसिक तथा शब्दवेधी (शब्द के अनुसार बाण फेंकने वाला) था। तलवार और लाठी चलाने में प्रथम नम्बर का योद्धा था।

सूत्र ७-९

२. विनाश करो.....छेदन करने वाला (हण.....वियत्तए)

प्रस्तुत सूत्र में छेदन क्रिया के विभिन्न रूपों का वर्णन किया गया है।

हन—विनाश करो।

छिन्धि—दो टुकड़े करो।

भिन्धि—भाले आदि से भेदन करो।

विकर्त्तक—प्राणियों का छेदन करने वाला।

वह वहां शालाटवी चोरपल्ली में पांच सौ चोरों पर आधिपत्य, पौरपत्य, स्वामित्व, भर्तृत्व (पोषण), महत्तरकत्व और आज्ञा-ऐश्‍वर्य तथा सेनापतित्व करता हुआ स्वयं पालन करता हुआ विहरण करता था।

८. तए णं से विजए चोरसेणावई बहूणं चोराण य पारदारियाण य गंठिभेयगाण य संधिच्छेयगाण य खंडपट्टाण य, अण्णेसिं च बहूणं छिण्ण-भिण्ण-बाहिराहियाणं कुडंगे यावि होत्था।।

तत: स विजय: चोरसेनापति: बहूनां चोराणां च पारदारिकाणां च ग्रन्थिभेदकानां च सन्धिछेदकानां च खण्डपट्टानां च, अन्येषां च बहूनां छिन्न-भिन्न-बाह्याहितानां कुडङ्ग: चापि बभूव।

८. तब वह चोरसेनापति विजय बहुत से चोरों, पारदारिकों, ग्रन्थि-भेदकों (गिरहकटों), सेंध लगाने वालों, द्यूतकारों३ (धूर्तों, ठगों) तथा अन्य अनेक अपराधियों— जिनके अंग छिन्न-भिन्न कर दिए गये हों, बाह्य— जिन्हें गांव आदि से निर्वासित कर दिया गया हो तथा अहित—गांव आदि जलाने से जो अहितकर थे—उन सबके लिए वह वेणुवन के समान आश्रयभूत४ था।

३. पारदारिकों.....द्यूतकारों (पारदारियाण.....खंडपट्टाण)

प्रस्तुत सूत्र में धन चुराने वाले अथवा अन्य सामाजिक अपराध करने में दक्ष व्यक्तियों का उल्लेख किया गया है—

पारदारिक—परस्त्री लम्पट।

ग्रन्थिभेदक—वृत्तिकार के अनुसार कैंची आदि से जेब काटने वाला।

उत्तराध्ययन चूर्णिकार के अनुसार युक्ति-सुवर्ण अर्थात् नकली सोना बनाकर अथवा इसी कोटि के दूसरे कार्यों द्वारा लोगों को ठगने वाला।

सन्धिछेदक—भित्ति में सेंध लगाकर चोरी करने वाला।

खण्डपट—मद्य, द्यूत आदि व्यसनों से अभिभूत होने के कारण जिन्हें पूरे वस्त्र उपलब्ध नहीं होते हैं वे खण्डपट वाले व्यक्ति द्यूतकार आदि होते हैं अथवा किसी का मानना है कि खण्डपट का अर्थ है अन्याय से व्यापार करने वाले।

४. जिनके अंग छिन्न-भिन्न कर दिये गये हो—आश्रयभूत (छिण्ण...... कुडङ्ग)

प्रस्तुत सूत्र में बताया है कि अभग्‍नसेन चोर किस प्रकार के लोगों के लिए आश्रय स्थल था।

छिन्न—जिनके हाथ कटे हो।

भिन्न—जिनके नाक आदि कटे हों।

बाह्य—जो गांव से बाहर कर दिये गए हैं अथवा जो अपने आचार से परिभ्रष्ट होने के कारण विशिष्ट लोगों के द्वारा निष्कासित किये गए हैं।

अहित—गांव आदि जलाने से जो अहित करने वाले हैं।

कुडङ्ग—बांस से गहन बने हुए दुर्गम स्थान की तरह ही रक्षा के लिए आश्रय स्थल।

शब्द विमर्श

नित्थाणे—स्थान रहित करना।

निद्धणे—गाय, भैंस आदि से रहित करना।

कप्पायं—उचित आय से होने वाला द्रव्य लाभ।

९. तए णं से विजए चोरसेणावई पुरिमतालस्स नयरस्स उत्तर-पुरत्थिमिल्लं जणवयं बहूहिं गामघाएहि य नगरघाएहि य गोग्गहणेहि य बंदिग्गहणेहि य पंथकोट्टेहि य खत्तखणणेहि य ओवीलेमाणे-ओवीलेमाणे विहम्मे-माणे-विहम्मेमाणे तज्जेमाणे-तज्जेमाणे तालेमाणे-तालेमाणे नित्थाणे निद्धणे निक्कणे करेमाणे विहरइ, महब्बलस्स रण्णो अभिक्खणं-अभिक्खणं कप्पायं गेण्हइ।।

तत: स विजय: चोरसेनापति: पुरिमतालस्य नगरस्य उत्तरपौरस्त्यं जनपदं बहुभि: ग्रामघातै: च नगरघातै: च गोग्रहणै: च बन्दिग्रहणै: च पान्थकुट्टै: च 'खत्त'खननै: च अवपीडयन्-अवपीडयन् विधर्मयन्-विधर्मयन् तर्जयन्-तर्जयन् ताडयन्-ताडयन् नि:स्थानं निर्धनं निष्कणं कुर्वाण: विहरति, महाबलस्य राज्ञ: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं कल्पायं गृह्णाति।

९. तब वह चोरसेनापति विजय पुरिमताल नगर के उत्तरपूर्वी जनपद को बहुत से ग्राम-घात, नगर-घात, गायों को चुराना, धन लूटकर लोगों को बंदी बना लेना, पथिकों को मारना, भींत फोड़कर चोरी करना—इन सब के द्वारा उत्पीड़ित करता हुआ, उत्पीड़ित करता हुआ, धर्मरहित करता हुआ, धर्मरहित करता हुआ, तर्जना करता हुआ, तर्जना करता हुआ, ताड़ना करता हुआ, ताड़ना करता हुआ, वहां के निवासियों को बेघर करता हुआ, निर्धन करता हुआ, धान्य रहित करता हुआ विहरण करता था। महाबल राजा के राजदेय कर को भी बार-बार ग्रहण कर लेता था।

१०.तस्स णं विजयस्स चोरसेणा-वइस्स खंदसिरी नामं भारिया होत्था—अहीणपडिपुण्ण-पंचिंदिय-सरीरा।।

तस्य विजयस्य चोरसेनापते: स्कन्दश्री: नाम भार्या बभूव—अहीनप्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीरा।

१०. उस चोरसेनापति विजय के स्कन्धश्री नाम की भार्या थी। उसका शरीर अहीन प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

११. तस्स णं विजयस्स चोरसेणावइस्स पुत्ते खंदसिरीए भारियाए अत्तए अभग्गसेणे नामं दारए होत्था—अहीणपडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे।।

तस्य विजयस्य चोरसेनापते: पुत्र: स्कन्दश्रिया: भार्याया: आत्मज: अभग्‍नसेन: नाम दारक: बभूव— अहीनप्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर:।

११. उस चोरसेनापति विजय का पुत्र स्कन्दश्री भार्या का आत्मज अभग्‍नसेन नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

१२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे पुरिमताले नयरे समोसढे। परिसा निग्गया। राया निग्गओ। धम्मो कहिओ। परिसा राया य गओ।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: पुरिमताले नगरे समवसृत:। परिषद् निर्गता। राजा निर्गत:। धर्म: कथित:। परिषद् राजा च गत:।

१२. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर पुरिमताल नगर में समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। राजा ने निर्गमन किया। धर्म कहा। परिषद् चली गई। राजा भी चला गया।

गोयमेण अभग्गसेणस्स पुव्वभव-पुच्छा-पदं

१३. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी गोयमे जाव रायमग्गंसि ओगाढे, तत्थ णं बहवे हत्थी पासइ, अण्णे य तत्थ बहवे आसे पासइ, अण्णे य तत्थ बहवे पुरिसे पासइ—सण्णद्ध-बद्धवम्मियकवए। तेसिं च णं पुरिसाणं मज्झगयं एगं पुरिसं पासइ—अवओडय बंधणं उक्खित्त-कण्णनासं नेहतुप्पिय-गत्तं वज्झकरकडि-जुयनियच्छं कंठेगुणरत्त-मल्लदामं चुण्ण-गुंडियगातं चुण्णयं वज्झपाणपीयं तिलं-तिलं चेव छिज्जमाणं कागणिमंसाइं खावियंतं पावं खक्खरसएहिं हम्ममाणं अणेग-नर-नारी-संपरिवुडं चच्चरे-चच्चरे खंडपडहएणं उग्घोसिज्जमाणं (इमं च णं एयारूवं उग्घोसणं सुणेइ—नो खलु देवाणुप्पिया! अभग्गसेणस्स चोरसेणावइस्स केइ राया वा रायपुत्तो वा अवरज्झइ, अप्पणो से सयाइं कम्माइं अवरज्झंति?)।।

गौतमेन अभग्‍नसेनस्य पूर्वभव-पृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी गौतम: यावत् राजमार्गे अवगाढ:, तत्र बहून् हस्तिन: पश्यति, अन्यान् च तत्र बहून् अश्‍वान् पश्यति, अन्यान् च तत्र बहून् पुरुषान् पश्यति—सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचान्। तेषां च पुरुषाणां मध्यगतम् एकं पुरुषं पश्यति—अवकोटकबन्धनम् उत्क्षिप्त-कर्णनासं स्‍नेह'तुप्पिय'गात्रं वध्यकरकटि-युगनियमं कण्ठेगुणरक्त-माल्यदाम चूर्णगुण्डितगात्रं चूर्णकं प्रियबाह्यप्राणं तिलं-तिलं चेव छिद्यमानं 'कागणी'मांसानि खाद्यमानं पापं 'खक्खर'शतै: हन्यमानम् अनेकनर-नारी-सम्परिवृतं चत्वरे-चत्वरे खण्डपटहेन उद्घोष्यमाणां (इयम् च एतद्रूपाम् उद्घोषणां श्ृणोति—नो खलु देवानुप्रिया:! अभग्‍नसेनस्य चोरसेनापते: कश्‍चिद् राजा वा राजपुत्रो वा अपराध्यति, आत्मन: तस्य स्वकानि कर्माणि अपराध्यन्ति?)

गौतम के द्वारा अभग्‍नसेन का पूर्वभव पृच्छा-पद

१३. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी गौतम यावत् राजमार्ग पर आए। वहां उन्होंने अनेक हाथियों को देखा, वहां अन्य अनेक घोड़ों को देखा, वहां अन्य अनेक पुरुषों को देखा—वे सन्नद्ध बद्ध लोह कवच धारण किये हुए थे। उन पुरुषों के मध्य उन्होंने अवकोटक बन्धन से बंधा हुआ तथा कटे हुए कान-नाक वाला एक पुरुष देखा। जिसका पूरा शरीर स्‍नेह से (तेल से) स्‍निग्ध था। वध्य होने के कारण जिसके हाथों और कटि प्रदेश में पुराने वस्त्र बांध दिये थे। गले में लाल धागे वाली फूलों की माला थी। शरीर गेरू के चूर्ण से पोता हुआ था। जो संत्रस्त था, बाह्य प्राण (उच्छ्वास) जिसे प्रिय थे। तिल जितने स्वयं के ही मांस के टुकड़े कर उसको खिलाये जा रहे थे। वह पापात्मा था। सैकड़ों चाबुकों से मारा जा रहा था। अनेक स्त्री-पुरुषों ने जिसे घेर रखा था। चौराहे-चौराहे पर फूटे ढोल से उद्घोषित होती हुई इस प्रकार की उद्घोषणा को सुना—देवानुप्रियो! चोरसेनापति अभग्‍नसेन का किसी राजा अथवा राजपुत्र ने अपराध नहीं किया है, यह स्वयं उसके किये हुए कर्मों का अपराध है।

१४. तए णं तं पुरिसं रायपुरिसा पढमंसि चच्चरंसि निसियावेंति, निसियावेत्ता अट्ठ चुलप्पिउए अग्गओ घाएंति, घाएत्ता कसप्पहारेहिं तासेमाणा-तासेमाणा कलुणं काकणिमंसाइं खावेंति, रुहिरपाणं च पाएंति।

तयाणंतरं च णं दोच्चंसि चच्चरंसि अट्ठ चुल्लमाउयाओ अग्गओ घाएंति, घाएत्ता कसप्पहारेहिं तासेमाणा-तासेमाणा कलुणं काकणिमंसाइं खावेंति, रुहिरपाणं च पाएंति।

एवं तच्चे चच्चरे अट्ठ महापिउए, चउत्थे अट्ठ महामाउयाओ, पंचमे पुत्ते, छट्ठे सुण्हाओ, सत्तमे जामाउया, अट्ठमे धूयाओ, नवमे नत्तुया, दसमे नत्तुईओ, एक्कारसमे नत्तुयावई, बारसमे नत्तुइणीओ, तेरसमे पिउस्सिय-पइया, चोद्दसमे पिउस्सियाओ, पण्णरसमे माउस्सियापइया, सोलसमे माउस्सियाओ, सत्तरसमे मामियाओ, अट्ठारसमे अवसेसं (स्स?) मित्त-नाइ-नियग-सयणसंबंधि-परियणं (स्स?) अग्गओ घाएंति, घाएत्ता कसप्पहारेहिं तासेमाणा-तासेमाणा कलुणं काकणिमंसाइं खावेंति, रुहिरपाणं च पाएंति।।

तत: तं पुरुषं राजपुरुषा: प्रथमे चत्वरे निषादयन्ति, निषाद्य अष्ट क्षुल्लपितॄन् अग्रतो घातयन्ति, घातयित्वा कषप्रहारै: त्रासयन्त:-त्रासयन्त: करुणं 'काकणि'मांसानि खादयन्ति, रुधिरपानं च पाययन्ति।

तदनन्तरं च द्वितीये चत्वरे अष्ट क्षुल्लमातॄ: अग्रतो घातयन्ति, घातयित्वा कषप्रहारै: त्रासयन्त:-त्रासयन्त: करुणं 'काकणि'मांसानि खादयन्ति रुधिरपानं च पाययन्ति।

एवं तृतीये चत्वरे अष्ट महापितॄन्, चतुर्थे अष्ट महामातॄ:, पंचमे पुत्रान्, षष्ठे स्‍नुषा:, सप्तमे जामातॄन्, अष्टमे दुहितॄ:, नवमे नप्तॄन्, दसमे नप्तॄ:, एकादशे नप्तृकापतीन्, द्वादशे नप्त्री:, त्रयोदशे पितृस्वसृपतीन्, चतुर्दशे पितृस्वसॄ:, पञ्चदशे मातृस्वसृपतीन्, षोडशे मातृस्वसॄ:, सप्तदशे'मामियाओ', अष्टादशे अवशेषं (स्य?) मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजनसम्बन्धि-परिजनं (स्य?) अग्रतो घातयन्ति, घातयित्वा कषप्रहारै: त्रासयन्त:-त्रासयन्त: करुणं 'काकणि'-मांसानि खादयन्ति, रुधिरपानं च पाययन्ति।

१४. तब उन राजपुरुषों ने उस पुरुष (अभग्‍नसेन) को (नगर के) प्रथम चौराहे पर बिठाया, बिठाकर उसके सामने ही उसके आठ चाचाओं को मारा, मारकर कश (चाबुक) प्रहारों से त्रास देते हुए, त्रास देते हुए, करुणा के पात्र उस पुरुष को मांस के छोटे-छोटे टुकड़े खिलाये, रुधिर पान करवाया।

उसके बाद दूसरे चौराहे पर आठ चाचियों को उसके सामने मारा, मारकर कश (चाबुक) प्रहारों से त्रास देते हुए, त्रास देते हुए, करुणा के पात्र उस पुरुष को मांस के छोटे-छोटे टुकड़े खिलाये, रुधिर पान करवाया।

तीसरे चौराहे पर आठ पिता के बड़े भाइयों को, चौथे चौराहे पर आठ महामाताओं को (पिता के बड़े भाई की पत्‍नियों को), पांचवें चौराहे पर पुत्रों को, छठे चौराहे पर पुत्रवधुओं को, सातवें चौराहे पर जामाताओं को, आठवें चौराहे पर पुत्रियों को, नौवें चौराहे पर पौत्र-दौहित्रों को, दसवें चौराहे पर पौत्रियों-दौहित्रियों को, ग्यारहवें चौराहे पर पौत्री-दौहित्री के पतियों को, बारहवें चौराहे पर पौत्र-दौहित्र की पत्‍नियों को, तेरहवें चौराहे पर बुआं के पतियों (फूफाओं) को, चौदहवें चौराहे पर बुआओं को, पन्द्रहवें चौराहे पर माता की बहन के पतियों (मौसाओं को) को, सोलहवें चौराहे पर मासियों को5, सतरहवें चौराहे पर मामियों को, अठारहवें चौराहे पर शेष मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी, परिजनों को उसके सामने मारा, मारकर कश (चाबुक) प्रहारों से त्रास देते हुए, त्रास देते हुए करुणा के पात्र उस पुरुष को मांस के छोटे-छोटे टुकड़े खिलाये, रुधिर पान करवाया।

सूत्र १४-२१

५. चाचा.....मामियों को (चुल्लप्पिउए.....मामियाओ)

प्रस्तुत सूत्र में पारिवारिक सम्बन्धों की जानकारी प्राप्त होती है। सम्बन्धों से ही व्यक्ति के सामाजिक जीवन का प्रारम्भ होता है। सम्बन्ध समाप्त होते ही सामाजिक जीवन की भी परिसमाप्ति हो जाती है। सम्बन्धों के साथ राग की चेतना काम करती है तभी व्यक्ति अपने प्रियजनों की पीड़ा से स्वयं पीड़ित होता है। प्रस्तुत सूत्र में प्रियजन कौन होते है? उनका उल्लेख हुआ है। वे प्रियजन हैं—

क्षुल्लपितृक—चाचा।

क्षुल्लमातृका—चाची।

महापितृक—पिता का बड़ा भाई।

महामातृका—पिता के बड़े भाई की पत्‍नी।

स्‍नुषा—पुत्रवधु।

जामाता—जामाता।

दुहिता—पुत्री।

नप्तृक—पौत्र, दौहित्र।

नप्तॄ—पौत्री, दौहित्री।

नप्तृकापति—पौत्री-पति अथवा दौहित्री-पति।

नप्त्री—दौहित्र अथवा पौत्र की पत्‍नी।

मातृस्वषा—माता की बहिन (मौसी)

मामिया—मामा की पत्‍नी।

शब्द विमर्श

भइ—द्रम्मक रूप वेतन।

भत्त—घृत, अन्न आदि।

कल्लाकल्लिं—प्रतिदिन।

पत्थियपिडए—बांस का बना हुआ भाजन विशेष।

कवल्लीसु—गुड़ आदि पकाने का पात्र (दे.)।

कंदुसु—चावल आदि पकाने का पात्र।

भज्जणएसु—धान्य आदि को भुनने का पात्र।

काकणिमंसाइं—मांस के छोटे-छोटे टुकड़े।

१५.तए णं भगवओ गोयमस्स तं पुरिसं पासित्ता अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे—अहो णं इमे पुरिसे पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ। न मे दिट्ठा नरगा वा नेरइया वा। पच्चक्खं खलु अयं पुरिसे निरयपडिरूवियं वेयणं वेएइ त्ति कट्टु पुरिमताले नयरे उच्च-नीय-मज्झिम-कुलाइं अडमाणे अहापज्जत्तं समुदाणं गिण्हइ, गिण्हित्ता पुरिमताले नयरे मज्झंमज्झेणं पडिनिक्खमइ जाव समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं भंते! तुब्भेहिं अब्भणुण्णाए समाणे पुरिमताले नयरे जाव तहेव सव्वं निवेएइ।।

तत: भगवत: गौतमस्य तं पुरुषं दृष्ट्वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुत्पन्न:—अहो अयं पुरुष: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

न मया दृष्टा: नरका: वा नैरयिका: वा। प्रत्यक्षं खलु अयं पुरुष: नरकप्रति-रूपिकां वेदनां वेदयति इति कृत्वा पुरिमताले नगरे उच्च-नीच-मध्यम-कुलानि अटन् यथापर्याप्तं समुदानं गृह्णाति, गृहीत्वा पुरिमताले नगरे मध्यमध्येन प्रतिनिष्क्रामति यावत् श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु अहं भदन्त! भवद्भि: अभ्यनुज्ञात: सन् पुरिमताले नगरे यावत् तथैव सर्वं निवेदयति।

१५. तब उस पुरुष को देखकर भगवान गौतम के मन में इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—अहो! यह पुरुष पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

मैंने नरक और नारकीय जीवों को नहीं देखा, पर यह पुरुष प्रत्यक्ष रूप से नरक के समान वेदना भोग रहा है, ऐसा सोचकर पुरिमताल नगर के उच्च-नीच-मध्यम-कुलों में घूमते हुए यथापर्याप्त सामुदानिक भिक्षा ग्रहण की, ग्रहण कर पुरिमताल नगर के बीचोंबीच से प्रतिनिष्क्रमण किया यावत् श्रमण भगवान् महावीर को वन्दन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर, नमस्कार कर इस प्रकार बोले—भंते! मैं आपकी अनुज्ञा प्राप्त कर पुरिमताल नगर में यावत् उसी प्रकार से सब निवेदन किया।

१६. से णं भंते! पुरिसे पुव्वभवे के आसी? किंनामए वा किंगोत्ते वा? कयरंसि गामंसि वा नयरंसि वा? किं वा दच्चा किं वा भोच्चा किं वा समायरित्ता, केसिं वा पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडि-कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ?

स भदन्त:! पुरुष: पूर्वभवे क: आसीत्? किंनामक: वा किंगोत्र: वा? कतरस्मिन् ग्रामे वा नगरे वा? किं वा दत्त्वा किं वा भुक्त्वा किं वा समाचर्य, केषां वा पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति?

१६. भंते! वह पुरुष पूर्वभव में कौन था? क्या नाम था? क्या गोत्र था? किस ग्राम या नगर का था? क्या देकर, क्या खाकर, क्या समाचरण कर, किन पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है?

अभग्गसेणस्स निन्नयभव-वण्णग-पदं

१७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे पुरिमताले नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

अभग्‍नसेनस्य निर्णयभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे पुरिमतालं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

अभग्‍नसेन का निर्णय-भव-वर्णक-पद

१७. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में पुरिमताल नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था।

१८. तत्थ णं पुरिमताले नयरे उदिओदिए नामं राया होत्था— महयाहिमवंत-महंत-मलय- मंदर-महिंदसारे।।

तत्र पुरिमताले नगरे उदितोदित: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।

१८. उस पुरिमताल नगर में उदितोदित नामक राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।

१९. तत्थ णं पुरिमताले निन्नए नामं अंडय-वाणियए होत्था—अड्ढे जाव अपरिभूए, अहम्मिए अधम्माणुए अधम्मिट्ठे अधम्मक्खाई अधम्मपलोई अधम्मपलज्जणे अधम्मसमुदाचारे अधम्मेणं चेव वित्तिं कप्पेमाणे दुस्सीले दुव्वए दुप्पडियाणंदे।।

तत्र पुरिमताले निर्णय: नाम अण्डक-वाणिजक: बभूव—आढ्य: यावत् अपरिभूत:, अधार्मिक: अधर्मानुग: अधर्मिष्ठ: अधर्माख्यायी अधर्मप्रलोकी अधर्मप्ररंजन: अधर्मसमुदाचार: अधर्मेण चैव वृत्तिं कल्पयन् दुश्शील: दुर्व्रत: दुष्प्रत्यानन्द:।

१९. उस पुरिमताल नगर में 'निर्णय' नाम का अंडों का व्यापारी रहता था—जो आढ्य यावत् अपरिभूत था। वह अधार्मिक अधर्म का अनुगमन करने वाला, अधर्मिष्ठ, अधर्म का कथन करने वाला, अधर्म-प्रलोकी, अधर्मानुरक्त, अधर्म का आचरण करने वाला, अधर्म से ही आजीविका चलाने वाला, दु:शील, दुर्व्रती तथा दुष्प्रत्यानन्द था।

२०. तस्स णं निन्नयस्स अंडय-वाणियस्स बहवे पुरिसा दिण्ण-भइ-भत्त-वेयणा कल्लाकल्लिं कुद्दालियाओ य पत्थियपिडए य गिण्हंति, गिण्हित्ता पुरिमतालस्स नयरस्स परिपेरंतेसु बहवे काइ-अंडए य घूइअंडए य पारेवइ-अंडए य टिट्टिभिअंडए य वगि-अंडए य मयूरिअंडए य कुक्कुडि-अंडए य, अण्णेसिं च बहूणं जलयर-थलयर-खहयरमाईणं अंडाइं गेण्हंति, गेण्हित्ता पत्थिय-पिडगाइं भरेंति, भरेत्ता जेणेव निन्नए अंडवाणियए तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता निन्नयस्स अंडवाणियस्स उवणेंति।।

तस्य निर्णयस्य अण्डक-वाणिजस्य बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: कल्याकल्ये कुद्दालिका: च 'पत्थिय-पिडए' च गृह्णन्ति, गृहीत्वा पुरिम-तालस्य नगरस्य परिपर्यन्तेषु बहून् काकी-अण्डकान् च घूकी-अण्डकान् च पारेपती-अण्डकान् च टिट्टिभी-अण्डकान् च बकी-अण्डकान् च मयूरी-अण्डकान् च कुक्कुटी-अण्डकान् च, अन्येषां च बहूनां जलचर-स्थलचर-खेचरादीनाम् अण्डकान् गृह्णन्ति, गृहीत्वा 'पत्थिय-पिडगाइं' भरन्ति, भृत्वा यत्रैव निर्णय: अण्डवाणिजक: तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य निर्णयाय अण्डवाणिजाय उपनयन्ति।

२०. उस अंड व्यापारी निर्णय के रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले अनेक पुरुष प्रतिदिन कुद्दाल और बांस की टोकरियां लेते, लेकर पुरिमताल नगर के सीमान्त भाग में बहुत से मादा कौए के अण्डे, मादा उल्लू के अण्डे, कबूतरी के अण्डे, टिटिहरी के अण्डे, बगुली के अण्डे, मयूरी के अण्डे, मुर्गी के अण्डे तथा अन्य बहुत से जलचर, थलचर, खेचर आदि के अण्डों को ग्रहण करते, ग्रहण करके बांस की टोकरियों को भरते, भरकर जहां अण्डव्यापारी निर्णय होता वहीं पहुंचते, पहुंचकर अंडव्यापारी निर्णय को देते।

२१. तए णं तस्स निन्नयस्स अंडवाणियगस्स बहवे पुरिसा दिण्णभइ-भत्त-वेयणा बहवे काइअंडए य जाव कुक्कुडि-अंडए य, अण्णेसिं च बहूणं जलयर-थलयर-खहयरमाईणं अंडए तवएसु य कवल्लीसु य कंडुसु य भज्जणएसु य इंगालेसु य तलेंति भज्जेंति सोल्लेंति, तलेत्ता भज्जेत्ता सोल्लेत्ता य रायमग्गे अंतरावणंसि अंडय-पणिएणं वित्तिं कप्पेमाणा विहरइ।।

अप्पणा वि णं से निन्नए अंडवाणियए तेहिं बहूहिं काइ-अंडएहि य जाव कुक्कुडि-अंडएहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहर

तत: तस्य निर्णयस्य अण्डवाणिजकस्य बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: बहून् काकी-अण्डकान् च यावत् कुक्कुटी-अण्डकान् च, अन्येषां च बहूनां जलचर-स्थलचर-खेचरादीनाम् अण्डकान् तपकेषु च 'कवल्लीषु' च कन्दुषु च भर्जनकेषु च अङ्गारेषु च तलन्ति भ्रज्जन्ति सोल्लेंति (पचन्ति), तलित्वा भृष्ट्वा 'सोल्लेत्ता' (पक्त्वा) च राजमार्गे अन्तरापणे अण्डकपण्येन वृत्तिं कल्पमाना: विहरन्ति।

आत्मना अपि स निर्णय: अण्ड-वाणिजक: तै: बहुभि: काकी-अण्डकै: च यावत् कुक्कुटी-अण्डकै: च 'सोल्लेहिं' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

२१. तब उस अण्डव्यापारी निर्णय के रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले अनेक पुरुष मादा कौए के अण्डे यावत् मुर्गी के अण्डे तथा अन्य बहुत से जलचर, थलचर, खेचर आदि के अण्डों को तवों पर, कड़ाहियों में, हांडियों में, भुनने के पात्रों में, अंगारों पर तलते, भूनते, पकाते, तलकर, भूनकर, पकाकर राजमार्ग की मध्यवर्ती दुकानों पर अण्डों का व्यापार करते हुए जीविका यापन करते हुए विहरण करते थे।

वह अण्डव्यापारी निर्णय स्वयं भी उन बहुत से मादा कौओं के यावत् मुर्गी के पके हुए, तले हुए, भूने हुए अण्डों के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ दूसरों को बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करता था।

२२. तए णं से निन्नए अंडवाणियए एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता एगं वाससहस्सं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा तच्चाए पुढवीए उक्कोसेणं सत्तसागरोवमठिइएसु नरएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स निर्णय: अण्डवाणिजक: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य एकं वर्षसहस्रं परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा तृतीयायां पृथिव्याम् उत्कर्षेण सप्तसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

२२. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह अण्डव्यापारी निर्णय अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके एक हजार वर्ष का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर तीसरी पृथ्वी में सात सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

अभग्गसेणस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

२३. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव सालाडवीए चोरपल्लीए विजयस्स चोरसेणावइस्स खंदसिरीए भारियाए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

अभग्‍नसेनस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव शालाटव्या: चोरपल्या: विजयस्य चोरसेनापते: स्कन्दश्रिय: भार्याया: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

अभग्‍नसेन का वर्तमान-भव-वर्णक पद

२३. तदनन्तर वह उद्वर्तन कर शालाटवी चोरपल्ली के चोरसेनापति विजय की भार्या स्कन्दश्री की कुक्षि में पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ।

२४. तए णं तीसे खंदसिरीए भारियाए अण्णया कयाइ तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं इमे एयारूवे दोहले पाउब्भूए—धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ 'जाओ णं' बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाहिं, अण्णाहि य चोरमहिलाहिं सद्धिं संपरिवुडा ण्हाया कयबलिकम्मा कय-कोउय-मंगल-पायच्छित्ता सव्वा-लंकारविभूसिया विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी वीसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी विहरंति। जिमियभुत्तुत्तरागया पुरिसनेवत्था सण्णद्ध-बद्ध वम्मियकवइया उप्पीलियसरा-सणपट्टीया पिणद्धगेवेज्जा विमलवरबद्ध-चिंधपट्टा

गहिया-उहप्पहरणावरणाभरिएहिं, फलएहिं निक्कट्ठाहिं असीहिं, अंसागएहिं तोणेहिं, सज्जीवेहिं अंसागएहिं धणूहिं, समुक्खित्तेहिं सरेहिं, समुल्लालियाहिं दामाहिं, ओसा-रियाहिं ऊरुघंटाहिं, छिप्पतूरेणं वज्जमाणेणं महया उक्किट्ठि-सीहणाय-बोल-कलकल-रवेणं पक्खुभियमहा समुद्दरवभूयं पिव करेमाणीओ सालाडवीए चोरप्पलीए सव्वओ समंता ओलोएमाणीओ-ओलोए-माणीओ आहिंडमाणीओ-आहिंडमाणीओ दोहलं विणेंति। तं जइ अहं पि जाव दोहलं विणिएज्जामि त्ति कट्टु तंसि दोहलंसि अविणिज्जमाणंसि सुक्का भुक्खा जाव अट्टज्झा-णोवगया भूमिगयदिट्ठीया झियाइ।।

तत: तस्या: स्कन्दश्रिय: भार्याया: अन्यदा कदाचित् त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयम् एतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्या: ता: अम्बा: 'या:' बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजन- महिलाभि:, अन्याभि: च चोर-महिलाभि: सार्द्धं सम्परिवृता: स्‍नाता: कृतबलिकर्मा: कृतकौतुक-मङ्गल-प्रायश्‍चित्ता: सर्वालंकारविभूषिता: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्त्य: विस्वादयन्त्य: परि-भाजयन्त्य: परिभुञ्जाना: विहरन्ति। जेमितभुक्तोत्तरागता: पुरुषनेपथ्या: सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचिता: उत्पीडित-शरासनपट्टिका: पिनद्धग्रैवेयका: विमल-वरबद्ध-चिन्हपट्टा:

गृहीतायुध-प्रहरणावरणाभरितै:, फलकै: निकृष्टै: असिभि:, अंसागतै: तूणै:, सजीवाभि: अंसागतै: धनुर्भि:, समुत्क्षिप्तै: शरै:, समुल्लालिताभि: दामभि:, अवसारिताभि: उरुघण्टाभि:, क्षिप्रतूर्येण वाद्यमानेन महता उत्कृष्टि-सिंहनाद-बोल-कलकल-रवेण प्रक्षुभित-महासमुद्ररवभूतमिव कुर्वन्त्य: शालाटव्या: चोरपल्या: सर्वत: समन्ताद् अवलोकयन्त्य:-अवलोकयन्त्य: आहिण्डमाना:-आहिण्डमाना: दोहदं विनयन्ति। तद् यदि अहमपि यावत् दोहदं विनयामि इति कृत्वा तस्मिन् दोहदे अविनीयमाने शुष्का 'भुक्खा' यावत् आर्त्तध्यानोपगता भूमिगत-दृष्टिका ध्यायति।

२४. तब उस स्कन्दश्री भार्या के अन्य किसी समय तीन महीने पूर्ण होने पर यह इस प्रकार का दोहद६ उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं जो बहुत सी मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी, परिजन की महिलाओं तथा अन्य चोर महिलाओं के साथ संपरिवृत हो, स्‍नात हो, बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त कर, सब अलंकारों से विभूषित हो, विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का अस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, बांटती हुई और परिभोग करती हुई विहरण करती हैं। भोजनोपरान्त आई, पुरुष वेश को धारण की हुई, सन्नद्ध, बद्ध लोहकवच धारण की हुई, कलाई पर चमड़े की पट्टी बांधी हुई, गले में सुरक्षा कवच पहने हुई, विमलवर चिन्हपट्ट धारण की हुई, आयुध और प्रहरण ली हुई ढालों, फलकों, म्यान से खींची हुई (नंगी) तलवारों, कन्धे पर रखे तूणीरों, कंधे पर रखे प्रत्यञ्चा चढ़े धनुषों, तुणीर से निकाले गये बाणों, उछलते हुए विशिष्ट शस्त्रों, जंघा पर अर्थात् कमर के नीचे लटकते हुए घंटाओं, द्रुतगति से प्रवादित वाद्यों तथा महान उत्कृष्ट सिंहनाद जनित कोलाहल पूर्ण शब्दों द्वारा प्रक्षुभित महासागर की भांति धरती को शब्दायमान करती हुई, शालाटवी चोरपल्ली के चारों ओर देखती हुई, देखती हुई, घूमती हुई, घूमती हुई अपने दोहद को पूरा करती है। मैं भी इसी तरह यावत् अपने दोहद को पूरा करूं। ऐसा चिन्तन करके दोहद के पूर्ण नहीं होने पर वह शुष्क (सूखी), भूखी यावत् आर्त्तध्यान में डूबी हुई भूमिगत दृष्टि वाली, चिन्तातुर हो गई।

सूत्र २४

६. दोहद (दोहलं)

दोहद का अर्थ है गर्भवती स्त्री के मन में किसी पदार्थ विशेष को पाने की घनीभूत इच्छा। वह इच्छा प्रशस्त और अप्रशस्त दोनों प्रकार की हो सकती है जो भावी शिशु की सुभगता और दुर्भगता का सूचक होती है। दोहद पूर्ण नहीं होने से शरीर क्षीण होता जाता है।

प्रस्तुत प्रसंग में चोरसेनापति विजय की भार्या स्कन्धश्री के मन में भी एक दोहद उत्पन्न हुआ। दोहद पूर्ण होने पर ही उसने स्वस्थ चित्त का अनुभव किया।

शब्द विमर्श

भरिएहिं—ढाल रूप विशेष शस्त्र।

फलिएहिं—फलक रूप विशेष शस्त्र।

दामाहिं—शस्त्र-विशेष, लम्बे बांस के अग्रभाग पर न्यस्त दात्र विशेष।

ओसारियाहिं उरुघंटाहिं—जंघा पर अर्थात् कमर के नीचे लटकने वाला घण्टा विशेष।

छिप्पतूरेणं—द्रुतगति।

२५. तए णं से विजए चोरसेणावई खंदसिरिभारियं ओहयमणसंकप्पं जाव झियायमाणिं पासइ, पासित्ता एवं वयासी—किं णं तुमं देवाणुप्पिए! ओहयमणसंकप्पा जाव भूमिगयदिट्ठीया झियासि?

तत: स विजय: चोरसेनापति: स्कन्दश्रीभार्याम् उपहतमन:संकल्पां यावत् ध्यायन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा एवम् अवादीत्—किं त्वं देवानुप्रिये! उपहतमन:संकल्पा यावत् भूमिगत-दृष्टिका ध्यायसि?

२५. तब उस चोरसेनापति विजय ने स्कन्दश्री भार्या को उपहत मन:संकल्पवाली यावत् चिन्तातुर बनी हुई देखा, देखकर इस प्रकार बोला—देवानुप्रिये! तुम किसलिए उपहत मन:संकल्पवाली यावत् भूमिगत दृष्टिवाली चिन्तातुर हो रही हो?

२६. तए णं सा खंदसिरी विजयं चोर-सेणावइं एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! मम तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दोहले पाउब्भूए जाव भूमिगयदिट्ठीया झियामि।।

तत: सा स्कन्दश्री: विजयं चोरसेनापतिम् एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिय! मम त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दोहद: प्रादुर्भूत: यावत् भूमिगतदृष्टिका ध्यायामि।

२६. तब उस स्कन्दश्री ने चोरसेनापति विजय को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तीन महीने पूरे होने पर मेरे दोहद उत्पन्न हुआ यावत् भूमिगत दृष्टिवाली चिन्तातुर बनी हुई हूं।

२७. तए णं से विजए चोरसेणावई खंदसिरीए भारियाए अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म खंदसिरि-भारियं एवं वयासी—अहासुहं देवाणुप्पिए! त्ति एयमट्ठं पडिसुणेइ।।

तत: स विजय: चोरसेनापति: स्कन्दश्रिय: भार्याया: अन्तिके एतदर्थं श्रुत्वा निशम्य स्कन्दश्रीभार्याम् एवम् अवादीत्—यथासुखं देवानुप्रिये! इति एतदर्थं प्रतिश्रृणोति।

२७. तब वह चोरसेनापति विजय स्कन्दश्री भार्या के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारित कर, स्कन्धश्री भार्या को इस प्रकार बोला—जैसा तुम्हें सुख हो देवानुप्रिये! इस प्रकार उसने इस अर्थ को स्वीकार किया।

२८. तए णं सा खंदसिरिभारिया विजएणं चोरसेणावइणा अब्भ-णुण्णाया समाणी हट्ठतुट्ठा बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाहिं, अण्णाहि य बहूहिं चोरमहिलाहिं सद्धिं संपरिवुडा ण्हाया जाव विभूसिया विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाए-माणी वीसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी विहरइ। जिमिय-भुत्तुत्तरागया पुरिसनेवत्था सण्णद्ध-बद्धवम्मियकवइया जाव आहिंडमाणी दोहलं विणेइ।।

तत: सा स्कन्दश्रीभार्या विजयेन चोर-सेनापतिना अभ्यनुज्ञाता सती हृष्टतुष्टा बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमहिलाभि:, अन्याभि: च बहुभि: चोरमहिलाभि: सार्द्धं सम्परिवृता स्‍नाता यावत् विभूषिता विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना विहरति। जेमितभुक्तोत्तरागता पुरुषनेपथ्या सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचिता यावत् आहिण्डमाना दोहदं विनयति।

२८. तब वह स्कन्दश्री भार्या चोरसेनापति विजय से आज्ञा प्राप्त कर हृष्ट तुष्ट हो बहुत-सी मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन सम्बन्धी, परिजन की महिलाओं तथा अन्य बहुत सी चोर महिलाओं के साथ संपरिवृत हो स्‍नात यावत् सब अलंकारों से विभूषित होकर विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, सबको बांटती हुई और परिभोग करती हुई, विहरण करती थी। भोजनोपरान्त आकर, पुरुष वेश धारण किया, लोह कवच पहने हुए यावत् घूमते हुए उसने अपने दोहद को पूरा किया।

२९. तए णं सा खंदसिरिभारिया संपुण्णदोहला संमाणियदोहला विणीयदोहला विच्छिण्णदोहला संपण्णदोहला तं गब्भं सुहंसुहेणं परिवहइ।।

तत: सा स्कन्दश्रीभार्या सम्पूर्णदोहदा सम्मानितदोहदा विनीतदोहदा विच्छिन्नदोहदा संपन्नदोहदा तं गर्भं सुखंसुखेन परिवहति।

२९. तब संपूर्ण दोहदवाली, सम्मानित दोहद वाली, विनीत दोहदवाली, विच्छिन्न दोहदवाली, सम्पन्न दोहदवाली उस स्कन्दश्री भार्या ने उस गर्भ का सुखपूर्वक परिवहन किया।

३०. तए णं खंदसिरी चोरसेणावइणी नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया।।

तत: स्कन्दश्री: चोरसेनापत्‍नी नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता।

३०. तब चोरसेनापत्‍नी स्कन्दश्री ने नौ महीने पूरे होने पर एक बालक को जन्म दिया।

३१. तए णं से विजए चोरसेणावई तस्स दारगस्स महया इड्ढी-सक्कारसमुदएणं दसरत्तं ठिइवडियं करेइ।।

तत: स विजय: चोरसेनापति: तस्य दारकस्य महता ॠद्धिसत्कारसमुदयेन दशरात्रं स्थितिपतितां करोति।

३१. तब उस चोरसेनापति विजय ने उस बालक का महान ॠद्धि, सत्कार तथा समुदय के साथ दस रात (दिन) तक स्थितिपतिता (कुल मर्यादा के अनुरूप बालक के जन्म का उत्सव) की।

३२. तए णं से विजए चोरसेणावई तस्स दारगस्स एक्कारसमे दिवसे विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, उवक्खडावेत्ता मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेइ, आमंतेत्ता जाव तस्सेव मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणस्स पुरओ एवं वयासी— जम्हा णं अम्हं इमंसि दारगंसि गब्भगयंसि समाणंसि इमे एयारूवे दोहले पाउब्भूए, तम्हा णं होउ अम्हं दारए अभग्गसेणे नामेणं।

तत: स विजय: चोरसेनापति: तस्य दारकस्य एकादशमे दिवसे विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, उपस्कार्य मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं आमन्त्रयति, आमन्त्र्य यावत् तस्यैव मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनस्य पुरत: एवम् अवादीत्— यस्माद् अस्माकम् अस्मिन् दारके गर्भगते सति अयम् एतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:, तस्माद् भवतु अस्माकं दारक: अभग्‍नसेन: नाम्‍ना।

३२. तब उस चोरसेनापति विजय ने उस बालक के जन्म के ग्यारहवें दिन विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी, परिजन को आमंत्रित किया, आमंत्रित कर यावत् उन्हीं मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, सम्बन्धी और परिजनों के सामने इस प्रकार कहा—हमारे इस बालक के गर्भ में आने के बाद इसको (इसकी माता को) इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ, इसलिए हमारे इस बालक का नाम अभग्‍नसेन हो।

३३. तए णं से अभग्गसेणे कुमारे पंचधाईपरिग्गहिए जाव परि-वड्ढइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: कुमार: पञ्चधात्रीपरिगृहीत: यावत् परिवर्धते।

३३. तब वह अभग्‍नसेन कुमार पांच धायमाताओं के द्वारा परिगृहीत हो यावत् बढ़ने लगा।

३४. तए णं से अभग्गसेणे कुमारे उम्मुक्कबालभावे यावि होत्था। 'अट्ठ दारियाओ जाव अट्ठओ दाओ। उप्पिं भुंजइ'।।

तत: स अभग्‍नसेन: कुमार: उन्मुक्त-बालभाव: चापि बभूव। अष्ट दारिका: यावत् अष्ट दाय:। उपरि भुङ्क्ते।

३४. तब वह अभग्‍नसेन कुमार बाल्यावस्था को पार कर युवा हो गया। आठ कन्याओं के साथ विवाह हुआ यावत् आठ प्रकार का प्रीतिदान दिया तथा उपरितन८ प्रासादों में (विपुल मनुष्यसंबंधी कामभोगों का) भोग करता हुआ विहरण करने लगा।

सूत्र ३४-४१

७. आठ कन्याओं के साथ.....आठ प्रकार का प्रीतिदान दिया (अट्ठदारियाओ.....अट्ठओ दाओ)

मूल पाठ में आठ कन्याओं का पाठ देकर जाव में समाहार कर दिया है। वृत्ति में इसका विस्तार से वर्णन है। वहां कहा गया है—

कुमार अभग्‍नसेन के माता-पिता ने शोभन तिथि, करण, नक्षत्र और मुहूर्त्त में आठ कन्याओं के साथ उसका पाणिग्रहण करवाया, तब अभग्‍नसेन के माता-पिता ने आठ की संख्या वाला प्रीतिदान दिया। जैसे आठ करोड़ हिरण्य, आठ करोड़ सुवर्ण यावत् आठ प्रेष्य कर्म करने वाली सेविकाएं। इसके अतिरिक्त उन्होंने विपुल धन, कनक, रत्‍न, मणि, मौक्तिक, शिला, प्रवाल, रक्त-रत्‍न आदि उत्तम सारभूत धन दिया।

८. उपरितन (उप्पिं)

मूल सूत्र में केवल 'उप्पिं' शब्द दिया गया है। वृत्तिकार ने इसकी विस्तार से व्याख्या की है। वृत्तिकार ने लिखा है—

अभग्‍नसेन प्रवर प्रासाद के उपरि भाग में स्थित था। उसके सामने मृदंग मस्तकों की प्रबल ध्वनि के साथ निपुण तरुणियों द्वारा संप्रयुक्त बत्तीस प्रकार के नाटक किए जा रहे थे। वहां वह मनुष्य सम्बन्धी विपुल कामभोगों का अनुभव करता हुआ विहरण करता था।

शब्द विमर्श

महत्थं—महाप्रयोजन वाला।

महग्घं—महान् मूल्य वाला।

महरिहं—महान व्यक्तियों के योग्य।

दण्डं—दण्डनायक।

जीवग्गाहं—जीवित।

३५. तए णं से विजए चोरसेणावई अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स विजय: चोरसेनापति: अन्यदा कदाचिद् कालधर्मेण संयुक्त:।

३५. तब वह चोरसेनापति विजय अन्य किसी समय कालधर्म (मृत्यु) को प्राप्त हो गया।

३६. तए णं से अभग्गसेणे कुमारे पंचहिं चोरसएहिं सद्धिं संपरिवुडे रोयमाणे कंदमाणे विलवमाणे विजयस्स चोरसेणावइस्स महया इड्ढीसक्कारसमुदएणं नीहरणं करेइ, करेत्ता बहूइं लोइयाइं मयकिच्चाइं करेइ, करेत्ता केणइ कालेणं अप्पसोए जाए यावि होत्था।।

तत: स अभग्‍नसेन: कुमार: पञ्चभि: चोरशतै: सार्द्धं सम्परिवृत: रुदन् क्रन्दन् विलपन् विजयस्य चोरसेनापते: महता ॠद्धिसत्कारसमुदयेन निर्हरणं करोति, कृत्वा बहूनि लौकिकानि मृतकृत्यानि करोति, कृत्वा केनचित् कालेन अल्पशोक: जात: चापि बभूव।

३६. तब वह अभग्‍नसेन कुमार पांच सौ चोरों के साथ संपरिवृत हो रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ, विलाप करता हुआ, चोरसेनापति विजय को महान ॠद्धि, सत्कार, समुदय के साथ श्मशान ले गया, श्मशान ले जाकर बहुत से लौकिक मृतक कार्य सम्पन्न किए, करके कुछ समय बाद अल्पशोक वाला हो गया।

३७. तए णं ताइं पंच चोरसयाइं अण्णया कयाइ अभग्गसेणं कुमारं सालाडवीए चोरपल्लीए महया-महया चोरसेणावइत्ताए अभिसिंचति।।

तत: तानि पञ्च चोरशतानि अन्यदा कदाचिद् अभग्‍नसेनं कुमारं शालाटव्यां चोरपल्यां महता-महता चोरसेनापतित्वेन अभिषिञ्चन्ति।

३७. तब उन पांच सौ चोरों ने अन्य किसी समय अभग्‍नसेन कुमार का शालाटवी चोरपल्ली में चोरसेनापति के रूप में महान्-महान् उत्सव के साथ अभिसिंचन किया।

३८. तए णं से अभग्गसेणे कुमारे चोरसेणावई जाए अहम्मिए जाव महब्बलस्स रण्णो अभिक्खणं-अभिक्खणं कप्पायं गिण्हइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: कुमार: चोरसेनापति: जात: अधार्मिक: यावत् महाबलस्य राज्ञ: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं कल्पायं गृह्णाति।

३८. तब अभग्‍नसेन कुमार चोरसेनापति हो गया। वह अधार्मिक यावत् महाबल राजा के राजदेय कर को बार-बार ग्रहण करता था।

३९. तए णं ते जाणवया पुरिसा अभग्गसेणेणं चोरसेणावइणा बहुगामघायणाहिं ताविया समाणा अण्णमण्णं सद्दावेंति, सद्दावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणु-प्पिया! अभग्गसेणे चोरसेणावई पुरिमतालस्स नयरस्स उत्तरिल्लं जणवयं बहूहिं गामघाएहिं जाव निद्धणं करेमाणे विहरइ। तं सेयं खलु देवाणुप्पिया! पुरिमताले नयरे महब्बलस्स रण्णो एयमट्ठं विण्णवित्तए।।

तत: ते जानपदा: पुरुषा: अभग्‍नसेनेन चोरसेनापतिना बहुग्रामघातनाभि: तापिता: सन्त: अन्योन्यं शब्दयन्ति, शब्दयित्वा एवम् अवादिषु:—एवं खलु देवानुप्रिया:! अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: पुरिमतालस्य नगरस्य औत्तराहं जनपदं बहुभि: ग्रामघातै: यावत् निर्धनं कुर्वन् विहरति। तत: श्रेय: देवानुप्रिया:! पुरिमताले नगरे महाबलाय राज्ञे एतमर्थं विज्ञपयितुम्।

३९. तब चोरसेनापति अभग्‍नसेन के द्वारा कृत अनेक ग्रामों की घात से संतप्त जनपद के लोगों ने एक दूसरे को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! चोरसेनापति अभग्‍नसेन पुरिमताल नगर के उत्तरीभाग में स्थित जनपद को बहुत से ग्राम-घातों के द्वारा यावत् निर्धन करता हुआ विहरण कर रहा है। अत: देवानुप्रियो! पुरिमताल नगर के राजा महाबल को यह सारा वृतान्त बताना ही श्रेयस्कर है।

४०. तए णं ते जाणवया पुरिसा एयमट्ठं अण्णमण्णेणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता महत्थं महग्घ महरिहं रायारिहं पाहुडं गिण्हंति, गिण्हित्ता जेणेव पुरिमताले नयरे तेणेव उवागया महब्बलस्स रण्णो तं महत्थं जाव पाहुडं उवणेंति, उवणेत्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु महब्बलं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! सालाडवीए चोरपल्लीए अभग्गसेणे चोरसेणावई अम्हे बहूहिं गामघाएहि य जाव निद्धणे करेमाणे विहरइ। तं इच्छामि णं सामी! तुज्झं बाहुच्छाया-परिग्गहिया निब्भया निरुव्विग्गा सुहंसुहेणं परिवसित्तए त्ति कट्टु पायवडिया पंजलिउडा महब्बलं रायं एयमट्ठं विण्णवेंति।।

तत: ते जानपदा: पुरुषा: एतमर्थम् अन्योन्यं प्रतिश्रृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य महार्थं महार्घ्यं महार्हं राजार्हं प्राभृतं गृह्णन्ति, गृहीत्वा यत्रैव पुरिमतालं नगरं तत्रैव उपागता: महाबलाय राज्ञे तद् महार्थं यावत् प्राभृतम् उपनयन्ति, उपनीय करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा महाबलं राजानम् एवम् अवादिषु:—एवं खलु स्वामिन्! शालाटव्या: चोरपल्या: अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: अस्मान् बहुभि: ग्रामघातै: च यावत् निर्धनान् कुर्वन् विहरति। तद् इच्छाम: स्वामिन्! तव बाहुच्छायापरिगृहीता: निर्भया: निरुद्विग्‍ना: सुखंसुखेन परिवस्तुम् इति कृत्वा पादपतिता: प्राञ्जलिपुटा: महाबलाय राज्ञे एतमर्थं विज्ञपयन्ति।

४०. तब उन जनपद के लोगों ने परस्पर इस अर्थ को स्वीकार किया, स्वीकार कर, महान् अर्थ वाला, महान मूल्य वाला, महान अर्हता वाला राजा के योग्य उपहार ग्रहण किया, ग्रहण कर जहां पुरिमताल-नगर था वहां आये, महाबल राजा को वह महान अर्थ वाला यावत् उपहार भेंट किया, भेंट कर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर महाबल राजा को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! शालाटवी चोरपल्ली का चोरसेनापति अभग्‍नसेन हमें बहुत से ग्राम-घातों द्वारा यावत् निर्धन करता हुआ विहरण कर रहा है। इसलिए स्वामिन्! हम चाहते हैं कि आपकी भुजाओं की छाया में रहकर निर्भय और अनुद्विग्‍न होकर सुखपूर्वक रहें। इस प्रकार ऐसा कह उन्होंने पैरों में गिरकर, दोनों हाथ जोड़कर यह बात महाबल राजा को निवेदित की।

४१. तए णं से महब्बले राया तेसिं जाणवयाणं पुरिसाणं अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तिवलियं भिउडिं निडाले साहट्टु दंडं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुमं देवाणुप्पिया! सालाडविं चोरपल्लिं विलुंपाहि, विलुंपित्ता अभग्गसेणं चोरसेणावइं जीवग्गाहं गेण्हाहि, गेण्हित्ता ममं उवणेहि।।

तत: स महाबल: राजा तेषां जानपदानां पुरुषाणाम् अन्तिके एतमर्थं श्रुत्वा निशम्य आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: 'चंडिक्किए' 'मिसिमिसेमाणे' त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य दण्डं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छ त्वं देवानुप्रिय! शालाटवीं चोरपल्लीं विलुम्प, विलुम्प्य अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं जीवग्राहं गृहाण, गृहीत्वा मह्यम् उपनय।

४१. उस महाबल राजा ने उन जानपद लोगों के पास यह अर्थ सुनकर, अवधारित कर क्रोध से तमतमाते हुए, रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से जलते हुए, त्रिवली युक्त भृकुटी को ललाट पर चढ़ाकर दण्डनायक को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम जाओ, शालाटवी चोरपल्ली को लूट लो, लूट कर अभग्सेन को जीवित ही पकड़ो, पकड़कर मेरे सामने उपस्थित करो।

४२. तए णं से दंडे तह त्ति एयमट्ठं पडिसुणेइ।।

तत: स दण्ड: तथा इति एतमर्थं प्रतिश्रृणोति।

४२. उस दण्डनायक ने (राजा के) इस अर्थ को ऐसा ही है इस प्रकार स्वीकार किया।

४३. तए णं से दंडे बहूहिं पुरिसेहिं सण्णद्ध-बद्धवम्मियकवएहिं जाव गहियाउहपहरणेहिं सद्धिं संपरिवुडे मगइएहिं फलएहिं, निक्कट्ठाहिं असीहिं, अंसागएहिं तोणेहिं, सज्जीवेहिं अंसागएहिं धणूहिं, समुक्खित्तेहिं सरेहिं, समुल्लालियाहिं दामाहिं, ओसा-रियाहिं ऊरुघंटाहिं, छिप्पतूरेणं वज्जमाणेणं महया उक्किट्ठि-सीहणाय-बोल-कलकल-रवेणं पक्खुभिय-महासमुद्दरवभूयं पिव करेमाणे पुरिमतालं नयरं मज्झं-मज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जणेवे सालावडवी चोरपल्ली तेणेव पहारेत्थ गमणाए।।

तत: स दण्ड: बहुभि: पुरुषै: सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचै: यावत् गृहीतायुध-प्रहरणै: सार्द्धं सम्परिवृत: 'मगइएहिं' फलकै:, निकृष्टै: असिभि:, अंसागतै: तूणै:, सजीवाभि: अंसागतै: धनुर्भि:, समुत्क्षिप्तै: शरै:, समुल्लालिताभि: दामभि:, अवसारिताभि: उरुघण्टाभि: क्षिप्रतूर्येण वाद्यमानेन महता उत्कृष्टि-सिंहनाद-बोल-कलकल-रवेण प्रक्षुभित-महासमुद्ररवभूतम् इव कुर्वन् पुरिमतालात् नगरात् मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव शालाटवी चोरपल्ली तत्रैव प्रादीधरत् गमनाय।

४३. तब वह दण्डनायक सन्नद्ध, बद्ध हो कवच पहने यावत् आयुध और प्रहरण लिए बहुत से पुरुषों के साथ संपरिवृत हो ढालों, फलकों, म्यान से खींची हुई (नंगी) तलवारों, कन्धे पर रखे तूणीरों, कन्धे पर रखें प्रत्यञ्चा चढ़े धनुषों, तूणीर से निकाले गए बाणों, उछलते हुए विशिष्ट शस्त्रों, जंघा पर अर्थात् कमर के नीचे लटकते हुए घंटाओं, द्रुतगति से प्रवादित वाद्यों तथा महान उत्कृष्ट सिंहनाद जनित कोलाहलपूर्ण शब्दों द्वारा प्रक्षुभित महासागर की भांति धरती को शब्दायमान करता हुआ पुरिमताल नगर के बीचोंबीच से निकला, निकलकर जहां शालाटवी चोरपल्ली थी वहां जाने का निश्‍चय किया।

४४. तए णं तस्स अभग्गसेणस्स चोरसेणावइस्स चारपुरिसा इमीसे कहाए लद्धट्ठा समाणा जेणेव सालाडवी चोरपल्ली, जेणेव अभग्गसेणे चोरसेणावई तेणेव उवागया करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु अभग्गसेणं चोरसेणावइं एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! पुरिमताले नयरे महब्बलेणं रण्णा महयाभडचडगरेणं दंडे आणत्ते— गच्छह णं तुमं देवाणुप्पिया! सालाडविं चोरपल्लिं विलुंपाहि, अभग्गसेणं चोरसेणावइं जीवग्गाहं गेण्हाहि, गेण्हित्ता ममं उवणेहि। तए णं से दंडे महयाभडचडगरेणं जेणेव सालाडवी चोरपल्ली तेणेव पहारेत्थ गमणाए।।

तत: तस्य अभग्‍नसेनस्य चोरसेनापते: चारपुरुषा: अनया कथया लब्धार्था: सन्त: यत्रैव शालाटवी चोरपल्ली, यत्रैव अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: तत्रैव उपागता: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिम् एवम् अवादिषु:—एवं खलु देवानुप्रिय! पुरिमताले नगरे महाबलेन राज्ञा महद्भटचडगरेण दण्ड: आज्ञप्त:— गच्छ त्वं देवानुप्रिय! शालाटवीं चोरपल्लीं विलुम्प, अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं जीवग्राहं गृहाण गृहीत्वा मह्यम् उपनय। तत: स दण्ड: महद्भटचडगरेणं यत्रैव शालाटवी चोरपल्ली तत्रैव प्रादीधरत् गमनाय।

४४. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन के गुप्तचरों को इस बात का पता लगने पर वे जहां शालाटवी चोरपल्ली थी, जहां चोरसेनापति अभग्‍नसेन था वहां आए। दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकारवाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर चोर सेनापति अभग्‍नसेन को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! पुरिमताल नगर में महाबल राजा ने विशाल भट समूह के साथ दण्डनायक को आज्ञा दी है कि देवानुप्रिय! तुम जाओ शालाटवी चोरपल्ली को लूटो तथा चोरसेनापति अभग्‍नसेन को जीवित ही पकड़ो, पकड़कर मेरे सम्मुख उपस्थित करो। तब उस दण्डनायक ने महान भट समूह के साथ जहां शालाटवी चोरपल्ली थी वहीं जाने का निश्‍चय किया।

४५. तए णं से अभग्गसेणे चोरसेणावई तेसिं चारपुरिसाणं अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म पंच चोरसयाइं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! पुरिमताले नयरे महब्बलेणं रण्णा महयाभडचडगरेणं दंडे आणत्ते जाव तेणेव पहारेत्थ गमणाए। तं सेयं खलु देवाणुप्पिया! अम्हं तं दंडं सालाडविं चोरपल्लिं असंपत्तं अंतरा चेव पडिसेहित्तए।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: तेषां चारपुरुषाणाम् अन्तिके एतदर्थं श्रुत्वा निशम्य पञ्च चोरशतानि शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिया:! पुरिमताले नगरे महाबलेन राज्ञा महद्भटचडगरेण दण्ड: आज्ञप्त: यावत् तत्रैव प्रादीधरत् गमनाय। तत् श्रेय: खलु देवानुप्रिया:! अस्माकं तं दण्डं शालाटवीं चोरपल्लीम् असंप्राप्तम् अन्तरा चैव प्रतिषेद्धुम्।

४५. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन ने उन गुप्तचरों के पास यह अर्थ सुनकर, अवधारित कर पांच सौ चोरों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा— देवानुप्रियो! पुरिमताल नगर में महाबल राजा ने विशाल भट समूह के साथ दंडनायक को आज्ञा दी है यावत् वहीं जाने का निश्‍चय किया है। देवानुप्रियो! अत: हमारे लिए यही श्रेयस्कर है कि दण्डनायक के शालाटवी चोरपल्ली में पहुंचने से पहले ही उसे बीच में रोक दे।

४६. तए णं ताइं पंच चोरसयाइं अभग्गसेणस्स चोरसेणावइस्स तहत्ति एयमट्ठं पडिसुणेंति।।

तत: तानि पञ्च चोरशतानि अभग्‍नसेनस्य चोरसेनापते: तथा इति एतमर्थं प्रतिश्रृण्वन्ति।

४६. तब उन पांच सौ चोरों ने चोरसेनापति अभग्‍नसेन के इस अर्थ को ऐसा ही इस प्रकार स्वीकार किया।

४७. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, उवक्खडावेत्ता पंचहिं चोरसएहिं सद्धिं ण्हाए कयबलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते भोयणमंडवंसि तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ। जिमियभुत्तुत्तरागए वि य णं समाणे आयंते चोक्खे परमसुइभूए पंचहिं चोरसएहिं सद्धिं अल्लं चम्मं दुरुहइ, दुरुहित्ता सण्णद्ध-बद्ध वम्मिय-कवएहिं उप्पीलियसरासणपट्टीएहिं पिणद्धगेवेज्जेहिं विमलवरबद्ध-चिंधपट्टेहिं गहियाउह पहरणेहिं मगइएहिं जाव उक्किट्ठिसीहनाय-बोल-कलकलरवेणं पच्चा-वरण्हकालसमयंसि सालाडवीओ चोरपल्लीओ निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता विसमदुग्गगहणं ठिए गहियभत्तपाणिए तं दंडं पडिवालेमाणे-पडिवालेमाणे चिट्ठइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, उपस्कार्य पञ्चभि: चोरशतै: सार्द्धं स्‍नात: कृतबलिकर्मा कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्त: भोजन-मण्डपे तं विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति। जेमित-भुक्तोत्तरागत: अपि च सन् आचान्त: चोक्ष: परमशुचिभूत: पञ्चभि: चोरशतै: सार्द्धम् आर्द्रं चर्म आरोहति, आरुह्य सन्नद्ध-बद्धवर्मितकवचै: उत्पीडित-शरासनपट्टिकै: पिनद्धग्रेवैयकै: विमल-वरबद्ध-चिन्हपट्टै: गृहीतायुधप्रहरणै: 'मगइएहिं' यावत् उत्कृष्टि-सिंहनाद-बोल-कलकलरवेण प्रत्यापराह्नकालसमये शालाटवीत: चोरपल्लीत: निर्गच्छति, निर्गत्य विषमदुर्गगहनं स्थित: गृहीतभक्तपानीय: तं दण्डं प्रतिपालयन्-प्रतिपालयन् तिष्ठति।

४७. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन ने विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर पांच सौ चोरों के साथ स्‍नात हो बलिकर्म, कौतुक (तिलक आदि), मंगल (अक्षत, दधि), प्रायश्‍चित्त किया। वह भोजन मण्डप में उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना (मदिराओं) का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से अस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करने लगा। भोजनोपरान्त आकर आचमन लिया, मुख शुद्धि की, परम पवित्र हो पांच सौ चोरों के साथ गीले चमड़े पर आरूढ़ हुआ, आरूढ़ होकर सन्नद्ध, बद्ध लोह कवच धारण किए, कलाई पर चमड़े की पट्टी को बांधे, गले में सुरक्षा कवच पहने, विमलवर चिह्नपट्ट बांधे, आयुध और प्रहरण लिए, ढाल फलक लिए यावत् महान उत्कृष्ट सिंहनाद जनित कोलाहल पूर्ण शब्दों द्वारा धरती को शब्दायमान करता हुआ मध्याह्न काल के समय शालाटवी चोरपल्ली से निकला, निकलकर विषम (अर्थात् ऊंचे नीचे), दुर्ग (जाने में कठिन), गहन (वृक्षों की झाड़ी वाले) स्थान में स्थित होकर वहां भक्तपान ग्रहण कर दंडनायक की प्रतीक्षा करता हुआ, प्रतीक्षा करता हुआ स्थित हो गया।

४८. तए णं से दंडे जेणेव अभग्गसेणं चोरसेणावई तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अभग्गसेणेणं चोरसेणावइणा सद्धिं संपलग्गे यावि होत्था।।

तत: स दण्ड: यत्रैव अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य अभग्‍नसेनेन चोरसेनापतिना सार्द्धं संप्रलग्‍न: चापि बभूव।

४८. तब वह दण्डनायक जहां चोरसेनापति अभग्‍नसेन था वहीं आया, आकर सेनापति अभग्‍नसेन के साथ युद्ध करने लगा।

४९. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई तं दंडं खिप्पामेव हय-महिय-पवरवीर-घाइय-विवडिय-चिंधधयपडागं दिसोदिसिं पडिसेहेति।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: तं दण्डं क्षिप्रमेव हत-मथित-प्रवरवीर-घातित-विपतित-चिन्हध्वजापताकं दिशोदिश: प्रतिषेधति।

४९. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन ने उस दण्डनायक के, प्रवर वीरों को हत-मथित कर दिया, मार दिया, सेना के चिह्न ध्वजा और पताकाओं को झुका दिया९, शीघ्र ही सब दिशाओं से उसे रणक्षेत्र से बाहर कर दिया।

सूत्र ४७-४९

९. हत-मथित......सेना के चिह्न ध्वजा और पताकाओं को झुका दिया (हय.......विवडियचिंधधयपडागं)

प्रस्तुत सूत्र में प्रयुक्त 'हय-महिय-पवरवीर-घाइय-विवडियचिंधधयपडागं—वाक्य शत्रु सेना को पछाड़ देने के अर्थ में एक मुहावरा-सा प्रयुक्त हुआ है, जब शत्रु सेना विनाश के कारण हत एवं मान-मर्दन के कारण मथित हो जाती है।

सेना के प्रमुख सुभट योद्धा वीर गति को प्राप्त हो जाते हैं या रणभूमि से भाग जाते हैं तब सेना के चिह्न स्वरूप ध्वज और पताकाएं अपनी पराजय स्वीकार करने की सूचना देने के लिए झुका दी जाती हैं।

ध्वजा और पताका का अन्तर

सेना की विभिन्न टुकड़ियों की अलग पहचान के लिए गरुड़ आदि विविध चिह्नों से अंकित झंडे ध्वज कहलाते हैं।

हाथियों के ऊपर फहराने वाली पताकाएं होती हैं।

शब्द विमर्श

विसमं—निम्‍नोक्त भूभाग।

दुग्गं—जहां प्रवेश करना कठिन हो।

गहणं—वृक्षों से सघन।

संपलग्गे—युद्ध करना।

पडिसेहेति—युद्धभूमि से लौटना।

५०. तए णं से दंडे अभग्गसेणेणं चोरसेणावइणा हय-महिय-पवरवीर-घाइय-विवडियचिंध- धयपडागे दिसोदिसिं पडिसेहिए समाणे अथामे अबले अवीरिए अपुरिसक्कारपरक्कमे अधार-णिज्जमिति कट्टु जेणेव पुरिमताले नयरे, जेणेव महब्बले राया, तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु महब्बलं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! अभग्गसेणे चोर-सेणावई विसमदुग्गगहणं ठिए गहियभत्तपाणिए, नो खलु से सक्का केणवि सुबहुएणवि आसबलेण वा हत्थिबलेण वा जोहबलेण वा रहबलेण वा चाउरंगेणं पि (सेण्णबलेणं?) उरंउरेणं गिण्हित्तए।

ताहे सामेण य भेएण य उवप्पयाणेण य विस्सम्भमाणेउं पवत्ते यावि होत्था। जे वि य से अब्भिंतरगा सीसगभमा, मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं च विउलेणं-धण-कणग-रयण-संतसार-सावएज्जेणं भिंदइ, अभग्गसेणस्स य चोरसेणावइस्स अभिक्खणं-अभिक्खणं महत्थाइं महग्घाइं महरिहाइं रायारिहाइं पाहुडाइं पेसेइ, अभग्गसेणं चोरसेणावइं वीसम्भमाणेइ।।

तत: स दण्ड: अभग्‍नसेनेन चोर-सेनापतिना हत-मथित-प्रवरवीर-घातित-विपतितचिन्ह-ध्वजापताक: दिशोदिश: प्रतिषिद्ध: सन् अस्थामा अबल: अवीर्य: अपुरुषकारपराक्रम: अधारणीयमिति कृत्वा यत्रैव पुरिमतालं नगरं, यत्रैव महाबल: राजा, तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा महाबलं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: विषमदुर्गगहनं स्थित: गृहीतभक्तपानीय:, नो खलु स शक्य: केनापि सुबहुनापि अश्‍वबलेन वा हस्तिबलेन वा योधबलेन वा रथबलेन वा चतुरङ्गेण अपि (सैन्यबलेन?) 'उरंउरेण' ग्रहीतुम्। तदा साम्‍ना च भेदेन च उपप्रदानेन च विश्रम्भमानेतुं प्रवृत्तश्‍चापि बभूव। ये अपि च तस्य आभ्यन्तरका: शिष्यकभ्रमा:, मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि- परिजना: (तान्) च विपुलेन धन-कनक-रत्‍न-सत्सार-स्वापतेयेन भिनत्ति, अभग्‍नसेनस्य च चोरसेनापते: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं महार्थाणि महार्घ्याणि महार्हाणि राजार्हाणि प्राभृतानि प्रेषयति, अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं विश्रम्भमानयति।

५०. तब चोरसेनापति अभग्‍नसेन के द्वारा उस दण्डनायक के प्रवर वीरों को हत-मथित कर देने, मार देने, सेना के चिह्न ध्वजा और पताकाओं को झुका देने तथा सब दिशाओं से उसको रणक्षेत्र से बाहर कर देने पर, शक्तिहीन, बलहीन, वीर्य-हीन, पुरुषकार (पुरुषार्थ) पराक्रम हीन हो वह (चोर सेनापति को) पकड़ने में समर्थ नहीं हैं, यह सोचकर जहां पुरिमताल नगर था, जहां महाबल राजा था, वहीं आया, वहां आकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! चोर सेनापति अभग्‍नसेन विषम (ऊंचे-नीचे), दुर्ग (जाने में कठिन), गहन (वृक्षों की झाड़ी वाले) स्थान में भक्त-पान ग्रहण कर स्थित है। (अत:) उसे किसी बहुत बड़े अश्‍वबल, हस्तिबल, योद्धाबल, रथबल तथा चतुरंगिणी (सैन्य बल) से भी साक्षात् पकड़ना संभव नहीं है।

तब (महाबल राजा) साम, दाम तथा उपप्रदान (इच्छित अर्थदान) से (अभग्‍न-सेन को) विश्‍वास में लाने के लिए प्रवृत्त हो गया। (चोरसेनापति अभग्‍नसेन के) जो भी उसके अंतरंग (मन्त्री आदि) व्यक्ति थे, शिष्य के समान (अंगरक्षक के समान) थे, मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन थे उन सबको विपुल धन, स्वर्ण, रत्‍न, श्रेष्ठ सुगन्धित द्रव्य और स्वापतेय के द्वारा उन सबमें भेद डाला तथा चोरसेनापति अभग्‍नसेन के लिए भी बार-बार महान प्रयोजन (अर्थ) वाले, महान मूल्य वाले, महान अर्हता वाले तथा राजा के योग्य उपहार प्रेषित किये। (इस प्रकार) चोरसेनापति अभग्‍नसेन को विश्‍वास में लिया।

सूत्र ५०

१०. शक्तिहीन......पकड़ने में समर्थ नहीं (अथामे.... अधारणीज्जं)

अस्थाम, अबल, अवीर्य आदि शब्दों का प्रयोग आगम में अनेक स्थानों में हुआ है। ज्ञातधर्मकथा में इन शब्दों का प्रयोग धर्मरुचि अणगार के प्रसंग में हुआ है। वहां उन्होंने कड़वे तुम्बे का आहार किया तो उनका शरीर अस्थाम, बलहीन, वीर्यहीन हो गया। भगवती भाष्य में उत्थान, बल, वीर्य आदि शब्दों का प्रयोग कांक्षामोहनीय के प्रसंग में हुआ है। गौतम ने पूछा—भगवन्! जीव कांक्षामोहनीय का बंध किस हेतु से करता है? भगवान् ने कहा—बंध के दो हेतु है—प्रमाद और योग। प्रमाद योग से उत्पन्न होता है, योग वीर्य से और वीर्य शरीर से उत्पन्न होता है। जीव के क्रियात्मक वीर्य से मन, वाणी और शरीर की क्रियाएं चलती हैं। इसलिए उत्थान, बल आदि का अस्तित्व शरीर के साथ जुड़ा हुआ है।

प्रस्तुत प्रसंग में इनका प्रयोग युद्ध में सेना के संदर्भ में हुआ है। शत्रु सेना की वीरता के आगे महाबल राजा की सेना निर्वीर्य हो गई। उस सेना की शक्तिहीनता को अनेक प्रकार से व्याख्यायित किया गया है—

१. अस्थाम—तथाविध (युद्ध योग्य) शक्ति से रहित।

२. अबल—शारीरिक बल से रहित।

३. अवीर्य—आत्मिक वीर्य से रहित।

४. अपुरुषकार, पराक्रम—कार्य को निष्पादित करने वाले पौरुषाभिमान से रहित।

५. अधारणीय—शत्रु बल को धारण करने में असमर्थ।

शब्द विमर्श

उरंउरेण—साक्षात्।

अब्भिंतरगा—निकट रहने वाले।

सीसगभमा—शिष्य के समान अथवा शरीर की सुरक्षा करने वाले।

५१. तए णं से महब्बले राया अण्णया कयाइ पुरिमताले नयरे एगं महं महइमहालियं कूडागारसालं कारेइ—अणेगखंभसयसन्निविट्ठं पासाईयं दरिसणिज्जं अभिरूवं पडिरूवं।।

तत: स महाबल: राजा अन्यदा कदाचित् पुरिमताले नगरे एकां महतीं महातिमहतीं कूटागारशालां कारयति— अनेकस्तम्भशतसन्निविष्टां प्रासादीयां दर्शनीयाम् अभिरूपां प्रतिरूपां।

५१. तब उस महाबल राजा ने अन्य किसी समय पुरिमताल नगर में एक महान् (प्रशस्त) और अत्यधिक विशाल कूटागारशाला११ बनवायी—जो अनेक सैकड़ों खंभों पर सन्निविष्ट, चित्त को आह्लादित करने वाली, दर्शनीय, सुन्दर और असाधारण थी।

सूत्र ५१

११. कूटागारशाला (कूडागारशालं)

प्रश्‍नव्याकरण की वृत्ति में कूटागार का अर्थ 'शिखरयुक्त भवन' किया गया है। भगवई और रायपसेणइयं में भी कूटागार शब्द मिलता है। मलयगिरि और अभयदेवसूरि दोनों ने इसका अर्थ 'कूट के आकार वाली' किया है।

भगवती में कूटागारशाला का जो वर्णन है उससे इसका अर्थ यह फलित होता है—एक वह शाला जिसका ऊपर का भाग पर्वत के शिखर जैसा है। वह 'दुहओलित्ता' है—भीतर और बाहर दोनों ओर गोबर आदि से लिपी हुई है। वह गुप्त है—उसके बाहर परकोटा बना हुआ है। उसके द्वार गुप्त है। निवात है—उसमें वायु के प्रवेश का अवकाश नहीं है। निवात गम्भीर है—वह निवात और ऊंडी तथा विशाल है। तात्पर्य की भाषा में इसे छद्म गृह कहा जा सकता है। जिसके ऊपर का भाग केवल शिखर जैसा प्रतीत होता है और भीतर गहरे में एक बड़ी शाला होती है। (आधुनिक बंकर जैसा)

(देखें भगवती भाष्य ३/१/२९)

प्रस्तुत आगम में कूटागारशाला का जो वर्णन आया है वह भी एक प्रकार से छद्म गृह जैसा ही है।

५२. तए णं से महब्बले राया अण्णया कयाइ पुरिमताले नयरे उस्सुक्कं उक्करं अभडप्पवेसं अदंडिम-कुदंडिमं अधरिमं अधारणिज्जं अणुद्धुयमुइंगं अमिलायमल्लदामं गणियावरनाडइज्जकलियं अणेग-तालाचराणुचरियं पमुइयपक्की-लियाभिरामं जहारिहं दसरत्तं पमोयं उग्घोसावेइ, उग्घोसावेत्ता कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सालाडवीए चोरपल्लीए। तत्थ णं तुब्भे अभग्गसेणं चोरसेणावइं करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयह—एवं खलु देवाणुप्पिया! पुरिमताले नयरे महब्बलस्स रण्णो उस्सुक्के जाव दसरत्ते पमोए उग्घोसिए। तं किं णं देवाणुप्पिया! विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारे य इहं हव्वमाणिज्जउ उदाहु सयमेव गच्छित्था?

तत: स महाबल: राजा अन्यदा कदाचिद् पुरिमताले नगरे उच्छुल्कम् उत्करम् अभटप्रवेशम् अदण्डिम-कुदण्डिमम् अधरिमम् अधारणीयम् अनुद्धूतमृदंगम् अम्लानमाल्यदाम गणिकावरनाटकीयकलितम् अनेक-तालाचरानुचरितं प्रमुदितप्रक्रीडिताभिरामं यथार्हं दशरात्रं प्रमोदम् उद्घोषयति, उद्घोष्य कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! शालाटव्यां चोरपल्याम्। तत्र यूयम् अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं वदत—एवं खलु देवानुप्रिय! पुरिमताले नगरे महाबलस्य राज्ञ: उच्छुल्क: यावत् दशरात्र: प्रमोद: उद्घोषित:। तत् किं देवानुप्रिय! विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं पुष्प-वस्त्र-गंध-माल्यालंकारं च इह 'हव्वं' आनीयताम् उताहो स्वयमेव गमिष्यसि?

५२. तब उस महाबल राजा ने अन्य किसी समय पुरिमताल नगर में उच्छुल्क—कोई राजकीय कर नहीं लिया जाए, उत्कर— खेत, पशु आदि का कर नहीं लिया जाए, अभटप्रवेश—राजपुरुष का किसी घर में प्रवेश न हो, अदण्डिम-कुदण्डिम— राजदण्ड से प्राप्त द्रव्य और अपराधी से प्राप्त दण्ड द्रव्य न लिया जाए, अधरिमं— ॠण धारण करने वालों को ॠण मुक्त किया जाए अथवा कोई कर्जदार न रहे, अधारणीय— जिसमें कोई दायक न रहे, अनुद्धूयमृदंग—सतत मृदंग बजते हों, अम्लानमाल्य-दाम—अम्लान पुष्पमालाएं बांधी जाए, गणिकावरनाटकीयकलित— गणिका आदि के प्रवर नाटक हों, अनेक ताला-चरानुचरित—अनेक ताल बजाने वालों का अनुचरण हों, प्रमुदित-प्रक्रीडिताभिराम—प्रमोद और खेल से अभिराम हो।१२ इस प्रकार दस रात (दिन) तक यथायोग्य प्रमोद महोत्सव की घोषणा करवायी, घोषणा करवाकर कौटुम्बिक पुरुषों१३ को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम शालाटवी चोरपल्ली में जाओ। वहां तुम दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर चोरसेनापति अभग्‍नसेन को इस प्रकार कहो— देवानुप्रिय! पुरिमताल नगर में महाबल राजा ने उच्छुल्क यावत् दस रात तक प्रमोद महोत्सव उद्घोषित किया है। अत: देवानुप्रिय! क्या विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार शीघ्र यहां लाएं अथवा आप स्वयं वहां जाएंगे?

सूत्र ५२

१२. जिसमें कोई कर नहीं लिया जाए, प्रमोद और खेल से अभिराम हो (उस्सुक्कं.......पमुइयपक्कीलियाभिरामं)

प्राचीन काल में देवपूजा, प्रकृतिपूजा आदि का पर्याप्त प्रचलन था। समय-समय पर इन्द्र महोत्सव, स्कन्ध महोत्सव आदि देवों से सम्बन्धित उत्सव मनाए जाते थे—ऐसा आगमों में उल्लेख मिलता है। अपने आमोद-प्रमोद के लिए भी उत्सवों का आयोजन होता था। प्रस्तुत ग्रन्थ में प्रमोद महोत्सव का उल्लेख मिलता है। इस उत्सव के अवसर पर जनता को सरकारी कर आदि से मुक्त कर दिया जाता था तथा अन्य अनेक सुविधाएं भी दी जाती थी। जैसे—

१. उच्छुल्क—किसी वस्तु पर राजकीय शुल्क न हो।

२. उत्कर—स्थान और पशुओं का कर नहीं लिया जाए।

३. अभटप्रवेश—राजपुरुष किसी घर में प्रवेश न करें।

४. अदण्डिम-कुदण्डिम—राजदण्ड से प्राप्त द्रव्य तथा अपराधी से प्राप्त दण्ड द्रव्य न लेना।

५. अधरिम—ॠण धारण करने वाले को ॠण मुक्त किया जाए अथवा कोई कर्जदार न रहे।

६. अधारणीय—कोई दायक न रहे।

७. अनुद्धूतमृदंग—नगर में सतत मृदंग बजते रहे।

८. अम्लान माल्यदान—अम्लान पुष्पमालाएं बांधी जाएं।

९. गणिकावरनाटक—गणिका आदि के द्वारा प्रवर नाटक हो।

१०. अनेकतालानुचरित—अनेक ताल बजाने वालों का अनुचरण हो।

११. प्रमुदितप्रक्रीडिताभिराम—प्रमोद और खेल से अभिराम है।

सूत्र ५२,५३

१३. कौटुम्बिक पुरुष (कोडुंबिय पुरिसे)

कौटुम्बिक पुरुष का अर्थ है—आदेश को क्रियान्वित करने वाला। स्थानांग वृत्ति में इसका अर्थ है कतिपय कुटुम्बों का स्वामी। प्राचीन काल में इनका स्थान बहुत सम्मान पूर्ण था। वे विशेष अवसरों पर राज्य के अन्य उच्च अधिकारियों की भांति राजा के साथ रहते थे। कौटुम्बिक पुरुष सदा राजा की सेवा में प्रस्तुत रहते और आदेश की प्रतीक्षा करते थे।

शब्द-विमर्श

नाइविकिट्ठेहिं—छोटे-छोटे।

अद्धाणेहिं—प्रयाण।

सुहेहिं—सुख का हेतु।

वसहि—ठहरते हुए।

पायरासेहिं—प्रात:काल का भोजन।

५३. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा महब्बलस्स रण्णो करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता पुरिम-तालाओ नयराओ पडिनिक्ख-मंति, पडिनिक्खमित्ता नाइ-विकिट्ठेहिं अद्धाणेहिं सुहेहिं वसहिपायरासेहिं जेणेव सालाडवी चोरपल्ली तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता अभग्गसेणं चोर-सेणावइं करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी—एवं खलु देवाणुप्पिया! पुरिमताले नयरे महब्बलस्स रण्णो उस्सुक्के जाव दसरत्ते पमोए उग्घोसिए। तं किं णं देवाणुप्पिया! विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारे य इहं हव्वमाणिज्जउ उदाहु सयमेव गच्छित्था?

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: महाबलस्य राज्ञ: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिश्ृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य पुरिमतालात् नगरात् प्रतिनिष्क्रामन्ति, प्रतिनिष्क्रम्य नातिविकृष्टै: अध्वभि: सुखै: वसतिप्रातराशै: यत्रैव शालाटवी चोरपल्ली तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु देवानुप्रिय! पुरिमताले नगरे महाबलस्य राज्ञ: उच्छुल्क: यावत् दशरात्र: प्रमोद: उद्घोषित:। तत् किं देवानुप्रिय! विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं पुष्प-वस्त्र-गंध-माल्यालंकारं च इह 'हव्व' आनीयताम् उताहो स्वयमेव गमिष्यसि?

५३. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर स्वामिन्! ऐसा ही है—महाबल राजा की आज्ञा को विनयपूर्वक वचनों से स्वीकार किया, स्वीकार कर पुरिमताल नगर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर छोटे-छोटे सुखकारी प्रस्थानों द्वारा सुखपूर्वक निवास और प्रातराशों को करते हुए जहां शालाटवी चोरपल्ली थी वहीं आए, आकर चोरसेनापति अभग्‍नसेन को दोनों हथेलियों से सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार बोले—देवानुप्रिय! पुरिमताल नगर में महाबल राजा ने उच्छुल्क यावत् दस रात्र वाला प्रमोद महोत्सव उद्घोषित किया है। अत: देवानुप्रिय! क्या विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य, अलंकार शीघ्र यहां लाएं अथवा आप स्वयं वहां जाएंगे?

५४. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई ते कोडुंबियपुरिसे एवं वयासी—अहं णं देवाणुप्पिया! पुरिमतालं नयरं सयमेव गच्छामि। ते कोडुंबियपुरिसे सक्कारेइ सम्माणेइ पडिविसज्जेइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: तान् कौटुम्बिकपुरुषान् एवम् अवादीत्—अहं देवानुप्रिया:! पुरिमतालं नगरं स्वयमेव गच्छामि। तान् कौटुम्बिकपुरुषान् सत्करोति सम्मानयति प्रतिविसृजति।

५४. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन ने उन कौटुम्बिक पुरुषों को इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! मैं स्वयं ही पुरिमताल नगर में जाऊंगा। उसने उन कौटुम्बिक पुरुषों का सत्कार किया, सम्मान किया और उनको प्रतिविसर्जित किया।

५५. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेहिं सद्धिं परिवुडे ण्हाए कयबलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते सव्वालंकारविभूसिए सालाडवीओ चोरपल्लीओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव पुरिमताले नयरे, जेणेव महब्बले राया, तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु महब्बलं रायं जएणं विजएणं वद्धावेइ, वद्धावेत्ता महत्थं महग्घं महरिहं रायारिहं पाहुडं उवणेइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनै: सार्द्धं परिवृत: स्‍नात: कृतबलिकर्मा कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्त: सर्वालंकारविभूषित: शालाटवीत: चोरपल्लीत: प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव पुरिमतालं नगरं, यत्रैव महाबल: राजा, तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतल-परिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा महाबलं राजानं जयेन विजयेन वर्धापयति, वर्धापयित्वा महार्थं महार्घ्यं महार्हं राजार्हं प्राभृतम् उपनयति।

५५. तब उस चोरसेनापति अभग्‍नसेन ने बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, तथा परिजन के साथ परिवृत हो, स्‍नात हो, बलिकर्म, कौतुक (तिलक आदि), मंगल (दधि अक्षत आदि), प्रायश्‍चित्त कर सर्वालंकारों से विभूषित हो शालाटवी चोरपल्ली से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर जहां पुरिमताल नगर था, जहां महाबल राजा था वहीं पहुंचा, पहुंचकर दोनों हथेलियों से सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर जय विजय ध्वनि से महाबल राजा को वर्धापित किया, वर्धापित कर महान अर्थ वाला, महान मूल्य वाला, महान अर्हता वाला, राजा के योग्य उपहार दिया।

५६. तए णं से महब्बले राया अभग्गसेणस्स चोरसेणावइस्स तं महत्थं महग्घं महरिहं रायारिहं पाहुडं पडिच्छइ, अभग्गसेणं चोरासेणावइं सक्कारेइ सम्माणेइ विसज्जेइ, कूडागारसालं च से आवसहिं दलयइ।।

तत: स महाबल: राजा अभग्‍नसेनस्य चोरसेनापते: तद् महार्थं महार्घ्यं महार्हं राजार्हं प्राभृतं प्रतीच्छति, अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं सत्करोति सम्मानयति विसृजति, कूटागारशालां च तस्य आवसथिं ददाति।

५६. तब उस राजा महाबल ने चोरसेनापति अभग्‍नसेन के उस महान अर्थ वाले, महान मूल्य वाले, महान अर्हता वाले, राजा के योग्य उपहार को स्वीकार किया, चोर सेनापति अभग्‍नसेन का सत्कार किया, सम्मान किया, विसर्जित किया और कूटागारशाला में स्थान दिया।

५७. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई महब्बलेणं रण्णा विसज्जिए समाणे जेणेव कूडागार-साला तेणेव उवागच्छइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: महाबलेन राज्ञा विसर्जित: सन् यत्रैव कूटागारशाला तत्रैव उपागच्छति।

५७. तब वह चोरसेनापति अभग्‍नसेन महाबल राजा के द्वारा विसर्जित (विदा) किये जाने पर जहां कूटागारशाला थी वहीं पहुंचा।

५८. तए णं से महब्बले राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेह, उवक्खडावेत्ता तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं च अभग्गसेणस्स चोरसेणावइस्स कूडागारसालाए उवणेह।।

तत: स महाबल: राजा कौटुम्बिक-पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयत, उपस्कार्य तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च सुबहुं पुष्प-वस्त्र-गंध-माल्यालंकारं च अभग्‍नसेनाय चोरसेनापतये कूटागार-शालायाम् उपनयत।

५८. तब उस महाबल राजा ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ, विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाओ, तैयार करवाकर वह विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना तथा बहुत से पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार को कूटागारशाला में चोरसेनापति अभग्‍नसेन के लिए पहुंचा दो।

५९. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु जाव उवणेंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: करतल-परिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा यावत् उपनयन्ति।

५९. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने दोनों हथेलियों से सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर यावत् (उपरोक्त सारी वस्तुएं) पहुंचा दी।

६०. तए णं से अभग्गसेणे चोर-सेणावई बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेहिं सद्धिं संपरिवुडे ण्हाए जाव सव्वालंकार-विभूसिए तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाए-माणे परिभुंजेमाणे पमत्ते विहरइ।।

तत: स अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनै: सार्द्धं सम्परिवृत: स्‍नात: यावत् सर्वालंकारविभूषित: तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: प्रमत्त: विहरति।

६०. तब वह चोरसेनापति अभग्‍नसेन बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों के साथ संपरिवृत हो, स्‍नात हो यावत् सभी अलंकारों से विभूषित हो उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ, प्रमत्त होकर विहरण करने लगा।

६१. तए णं से महब्बले राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! पुरिमतालस्स नयरस्स दुवाराइं पिहेह, पिहेत्ता अभग्गसेणं चोरसेणावइं जीवग्गाहं गिण्हह, गिण्हित्ता ममं उवणेह।।

तत: स महाबल: राजा कौटुम्बिक-पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! पुरिमतालस्य नगरस्य द्वाराणि पिधत्त, पिधाय अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं जीवग्राहं गृह्णीत, गृहीत्वा मह्यम् उपनयत।

६१. तब उस महाबल राजा ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ पुरिमताल नगर के द्वारों को ढक दो, ढककर चोरसेनापति अभग्‍नसेन को जीवित ही पकड़ो, पकड़कर मेरे सामने उपस्थित करो।

६२. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता पुरिमतालस्स नयरस्स दुवाराइं पिहेंति, अभग्गसेणं चोरसेणावइं जीवग्गाहं गिण्हंति, गिण्हित्ता महब्बलस्स रण्णो उवणेंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: करतल-परिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! इति आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिश्ृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य पुरिमतालस्य नगरस्य द्वाराणि पिदधति, अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिं जीवग्राहं गृह्णन्ति, गृहीत्वा महाबलाय राज्ञे उपनयन्ति।

६२. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर स्वामिन्! ऐसा ही है आज्ञा को विनयपूर्वक वचनों से स्वीकार किया, स्वीकार कर पुरिमताल नगर के द्वारों को ढक दिया, ढककर चोरसेनापति अभग्‍नसेन को जीवित ही पकड़ा, पकड़कर महाबल राजा के सम्मुख उपस्थित किया।

६३. तए णं से महब्बले राया अभग्गसेणं चोरसेणावइं एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

तत: स महाबल: राजा अभग्‍नसेनं चोरसेनापतिम् एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

६३. तब उस महाबल राजा ने चोरसेनापति अभग्‍नसेन को इस विधि से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

६४. एवं खलु गोयमा! अभग्गसेणे चोरसेणावई पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

६४. गौतम! इस प्रकार चोरसेनापति अभग्‍नसेन पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

अभग्गसेणस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

६५. अभग्गसेणे णं भंते! चोरसेणावई कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! अभग्गसेणे चोरसेणावई सत्ततीसं वासाइं परमाउं पालइत्ता अज्जेव तिभागावसेसे दिवसे सूलभिण्णे कए समाणे कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उक्कोससागरोव-मट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता, एवं संसारो जहा पढमे जाव वाउ-तेउ-आउ-पुढवीसु अणेगसय-सहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

तओ उव्वट्टित्ता वाणारसीए नयरीए सूयरत्ताए पच्चायाहिइ। से णं तत्थ सोयरिएहिं जीवियाओ ववरोविए समाणे तत्थेव वाणारसीए नयरीए सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ उम्मुक्कबालभावो, एवं जहा पढमे जाव अंतं काहिइ।।

अभग्‍नसेनस्य आगामिभव-वर्णक पदम्

अभग्‍नसेन: भदन्त! चोरसेनापति: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! अभग्‍नसेन: चोरसेनापति: सप्तत्रिंशतं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा अद्यैव त्रिभागावशेषे दिवसे शूलभिन्ने कृते सति कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्याम् उत्कर्ष-सागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य, एवं संसार: यथा प्रथमे यावत् वायु-तैजस-अप्-पृथिवीषु अनेकशतसहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तत्रैव भूय: भूय: प्रत्यायास्यति।

तत: उद्वृत्य वाराणस्यां नगर्यां शूकरत्वेन प्रत्यायास्यति। स तत्र शौकरिकै: जीवितात् व्यपरोपित: सन् तत्रैव वाराणस्यां नगर्यां श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव:, एवं यथा प्रथमे यावत् अन्तं करिष्यति।

अभग्‍नसेन का आगामीभव-वर्णक-पद

६५. भंते! चोरसेनापति अभग्‍नसेन मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! चोरसेनापति अभग्‍नसेन सैंतीस वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर आज ही त्रिभागावशेष दिन अर्थात् (चतुर्थ प्रहर) अपराह्न में शूली के द्वारा भिन्न किये जाने पर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर, इस प्रकार संसार परिभ्रमण उसी प्रकार जैसे प्रथम अध्ययन में यावत् वायु के रूप में, तैजस् के रूप में, अप्काय के रूप में पृथ्वीकाय के रूप में अनेक लाख बार मरकर, मरकर वहीं बार-बार जन्म लेगा।

वहां से उद्वर्तन कर वाराणसी१४ नगरी में सूअर के रूप में उत्पन्न होगा। वह वहां शिकारियों के द्वारा जीव रहित किये जाने पर उसी वाराणसी नगरी में श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा।

सूत्र ६५

१४. वाणारसी (वाणारसीए)

यह नाम वाराणसी के नाम से प्रख्यात है। वाराणसी काशी जनपद की राजधानी है। यह नगर 'बरना' और असी—इन दो नदियों के बीच में स्थित था। इसलिए इनका नाम वाराणसी पड़ा। वर्तमान में बनारस गंगा नदी के उत्तरी किनारे पर गंगा और वरुणा के संगम स्थल पर है। प्रागैतिहासिक काल से ही वाराणसी भारत की सुप्रसिद्ध, विख्यात नगरी रही है। जैन, बौद्ध और वैदिक तीनों ही परम्पराओं में इसे पवित्र स्थान के रूप में माना है।

वह वहां बाल्यावस्था को पार कर, इस प्रकार जैसे प्रथम अध्ययन में यावत् (संसार का) अंत करेगा।

निक्खेव-पदं

६६. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं तइयस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदं

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:ख-विपाकानां तृतीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

६६. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के तृतीय अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

—मैं ऐसा कहता हूं।

♦

शकट

4

शकट

आमुख

दु:ख-विपाक के चौथे अध्ययन का नाम शकट है। इस कथा का प्रतिपाद्य 'उज्झितक' के समान है। दोनों कथाएं समानान्तर चलती हैं। केवल नाम का अन्तर है।

इस कथा में बालक को जीवित रखने के लिए जन्म लेते ही शकट के नीचे रखकर फिर उसे उठा लिया जाता है इसलिए बालक का नाम शकट रखा गया।

शकट अपने पूर्वभव में छणिक छागलिक कसाई था। वह बकरों, अजों, भैंसों आदि अनेक पशुओं को मारकर, दूसरों से मरवाकर उस मांस को तलकर, भूनकर स्वयं खाता, दूसरों को खिलाता था। इस प्रकार उसने अत्यधिक पाप कर्म का अर्जन किया।

उज्झितक की तरह शकट को भी घर से निकाल दिया गया। वह सुदर्शना गणिका में आसक्त हो गया। उसके साथ काम-भोग भोगता हुआ विहरण करने लगा।

राजा के मंत्री ने शकट को वहां से निकालकर सुदर्शना को अपनी पत्‍नी बना लिया। लेकिन शकट सुदर्शना में आसक्त, गृद्ध और मूर्च्छित था इसलिए अवसर देखकर वह मंत्री के घर पहुंच गया। मंत्री ने एक दिन पुन: दोनों को एक साथ देखा, देखकर क्रोध से तमतमा उठा। दोनों को शूली की सजा देकर वध करवा दिया।

इस कथा में विशेष बात यह आई है कि चण्डाल के भव में ये दोनों युगल रूप में उत्पन्न होते हैं। यहां भी उसका नाम शकट और बहिन का नाम सुदर्शना होता है। मोहावृत चेतना करणीय और अकरणीय का भान भुला देती है। बहन जैसे पवित्र सम्बन्ध को भी विस्मृत कर शकट उसके साथ काम-सेवन करता है। इससे निकृष्ट मोह-सत्ता के प्रभुत्व का और क्या निदर्शन हो सकता है?

शेष सारी कथा उज्झितक की तरह ही चलती है।

चउत्थं अज्झयणं: चतुर्थ अध्ययन

सगडे: शकट

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवा-गाणं तच्चस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, चउत्थस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां तृतीयस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, चतुर्थस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के तीसरे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! चौथे अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं साहंजणी नामं नयरी होत्था— रिद्धत्थिमियसमिद्धा।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये साभाञ्जनी नाम नगरी बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धा।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—उस काल और उस समय साभाञ्जनी नाम की नगरी थी। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध थी।

३. तीसे णं साहंजणीए नयरीए बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए देवरमणे नामं उज्जाणे होत्था।।

तस्या: साभाञ्जन्या: नगर्या: बहि: उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे देवरमणं नाम उद्यानं बभूव।

३. उस साभाञ्जनी नगरी के बाहर उत्तर-पूर्व दिग्भाग में देवरमण नाम का उद्यान था।

४. तत्थ णं अमोहस्स जक्खस्स जक्खाययणे होत्था—पोराणे।।

तत्र अमोघस्य यक्षस्य यक्षायतनं बभूव—पुराणम्।

४. वहां अमोघ यक्ष का प्राचीन यक्षायतन था।

५. तत्थ णं साहंजणीए नयरीए महचंदे नामं राया होत्था— महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे।।

तत्र साभाञ्जन्यां नगर्यां महाचन्द्र: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।

५. उस साभाञ्जनी नगरी में महाचन्द्र नाम का राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु और महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।

६. तस्स णं महचंदस्स रण्णो सुसेणे नामं अमच्चे होत्था—साम-भेय-दंड-उवप्पयाण-नीति-सुप्पउत्त-नयविहण्णू।।

तस्य महाचन्द्रस्य राज्ञ: सुषेण: नाम अमात्य: बभूव—साम-भेद-दण्ड-उपप्रदान-नीति-सुप्रयुक्त-नयविधज्ञ:।

६. उस महाचन्द्र राजा के सुषेण नाम का अमात्य था। वह साम, भेद, दण्ड और उपप्रदान१—इन चार नीतियों तथा सु-प्रयुक्त नय की विधाओं का वेत्ता था।२

सूत्र ६

१. साम......उपप्रदान (साम......उवप्पयाण)

ज्ञाता में इनकी चर्चा करते हुए बताया गया है कि राजा के तीन प्रकार की शक्तियां होती हैं—प्रभु शक्ति, उत्साह शक्ति और मंत्र शक्ति।

मंत्र शक्ति के पांच प्रकार है—सहाय, साधन, उपाय, देशकाल का यथोचित विभाजन और विपत्ति से बचाव। (देखें नायाधम्मकहाओ १/१/१६ का टिप्पण)।

उपाय के चार प्रकार है—साम, दण्ड, भेद, उपप्रदान।

वृत्तिकार ने इनकी व्याख्या इस प्रकार की है—

साम—प्रिय वचन के द्वारा अपने वश में करना।

भेद—स्वामी और सेवक के मन में परस्पर फूट डालना।

दंड—दंड देना। शरीर और धन का विनाश करना।

उपप्रदान—इच्छित अर्थ का दान देना।

२. सुप्रयुक्त नय की विधाओं का वेत्ता (सुप्पउत्त.... नयविहण्णू)

यहां सुप्रयुक्त का सम्बन्ध साम, दण्ड आदि के साथ जुड़ा हुआ है। साम, दण्ड, भेद और उपप्रदान—इन चारों राजनीतियों का सम्यक् प्रयोग करने वाला और नय की विधियों का जो ज्ञाता होता है वह सुप्रयुक्त नय विधिज्ञ होता है।

७. तत्थ णं साहंजणीए नयरीए सुदरिसणा नामं गणिया होत्था—वण्णओ।।

तत्र साभाञ्जन्यां नगर्यां सुदर्शना नाम गणिका बभूव—वर्णक:।

७. वहां साभाञ्जनी नगरी में सुदर्शना नाम की गणिका थी—गणिका का वर्णन।

८. तत्थ णं साहंजणीए नयरीए सुभद्दे नामं सत्थवाहे होत्था—अड्ढे।।

तत्र साभाञ्जन्यां नगर्यां सुभद्र: नाम सार्थवाह: बभूव—आढ्य:।

८. वहां साभाञ्जनी नगरी में सुभद्र नाम का धनवान सार्थवाह था।

९. तस्स णं सुभद्दस्स सत्थवाहस्स भद्दा नामं भारिया होत्था— अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदिय-सरीरा।।

तस्य सुभद्रस्य सार्थवाहस्य भद्रा नाम भार्या बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीरा।

९. उस सुभद्र सार्थवाह के भद्रा नाम की भार्या थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

१०. तस्स णं सुभद्दस्स सत्थवाहस्स पुत्ते भद्दाए भारियाए अत्तए सगडे नामं दारए होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे।।

तस्य सुभद्रस्य सार्थवाहस्य पुत्र: भद्राया: भार्याया: आत्मज: शकट: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर:।

१०. उस सुभद्र सार्थवाह का पुत्र, भद्रा भार्या का आत्मज, शकट नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

११. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसरिए। परिसा राया य निग्गए। धम्मो कहिओ। परिसा गया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: समवसृत:। परिषद् राजा च निर्गत:। धर्म: कथित:। परिषद् गता।

११. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् तथा राजा ने निर्गमन किया। धर्म का उपदेश दिया। परिषद् लौट गई।

सगडस्स पुव्वभवपुच्छा-पदं

१२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी जाव रायमग्गं ओगाढे। तत्थ णं हत्थी, आसे, अण्णे य बहवे पुरिसे पासइ। तेसिं च णं पुरिसाणं मज्झगयं पासइ एगं सइत्थियं पुरिसं अवओडयबंधणं उक्खित्त-कण्णनासं जाव खंडपडहेण उग्घोसिज्जमाणं इमं च णं एयारूवं उग्घोसणं सुणेइ—नो खलु देवाणुप्पिया! सगडस्स दारगस्स केइ राया वा रायपुत्तो वा अवरज्झइ, अप्पणो से सयाइं कम्माइं अवरज्झंति।।

शकटस्य पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी यावत् राजमार्गम् अवगाढ:। तत्र हस्तिन:, अश्‍वान्, अन्यान् च बहून् पुरुषान् पश्यति। तेषां च पुरुषाणां मध्यगतं पश्यति एकं सस्त्रीकं पुरुषम् अवकोटकबन्धनम् उत्क्षिप्त-कर्णनासं यावत् खण्डपटहेन उद्घोष्यमाणाम् इमां च एतद्रूपाम् उद्घोषणां श्ृणोति—नो खलु देवानुप्रिया:! शकटस्य दारकस्य कश्‍चिद् राजा वा राजपुत्रो वा अपराध्यति, आत्मन: तस्य स्वकानि कर्माणि अपराध्यन्ति।

शकट के पूर्वभव की पृच्छा का पद

१२. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी यावत् राजमार्ग पर आए। वहां बहुत सारे हाथी, अश्‍व तथा अन्य अनेक पुरुषों को देखा। उन पुरुषों के बीच अवकोटक बन्धन से बंधा हुआ तथा कटे हुए कान-नाक वाला स्त्री-सहित एक पुरुष को देखा यावत् फूटे ढोल से उद्घोषित होती हुई इस प्रकार की घोषणा को सुना—देवानुप्रियो! शकट बालक का किसी राजा अथवा राजपुत्र ने अपराध नहीं किया है। यह स्वयं उसके किये हुए कर्मों का अपराध है।

सगडस्स छन्नियभव-वण्णग-पदं

१३. तए णं भगवओ गोयमस्स चिंता तहेव जाव भगवं वागरेइ—एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे छगलपुरे नामं नयरे होत्था।

शकटस्य छन्निकभव-वर्णक-पदम्

तत: भगवत: गौतमस्य चिन्ता तथैव यावत् भगवान् व्याकरोति—एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे छगलपुरं नाम नगरं बभूव।

शकट का छणिकभव-वर्णक-पद

१३. तब भगवान गौतम के मन में विचार उत्पन्न हुआ, उसी प्रकार यावत् भगवान ने व्याकरण किया—गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में छगलपुर नाम का नगर था।

१४. तत्थ णं सीहगिरी नामं राया होत्था—महयाहिमवंत-महंत- मलय-मंदर-महिंदसारे।।

तत्र सिंहगिरि: नाम राजा बभूव—महा-हिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।

१४. वहां सिंहगिरि नाम का राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु तथा महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।

१५. तत्थ णं छगलपुरे नयरे छन्निए नामं छागलिए परिवसइ—अड्ढे जाव अपरिभूए, अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तत्र छगलपुरे नगरे छन्निक: नाम छागलिक: परिवसति—आढ्य: यावद् अपरिभूत:, अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

१५. उस छगलपुर नगर में छणिक नाम का छागलिक रहता था। वह आढ्य यावत् अपरिभूत था तथा अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द था।

१६. तस्स णं छन्नियस्स छागलियस्स बहवे (बहूणि?) अयाण य एलयाण य रोज्झाण य वसभाण य 'ससयाण य' सूयराण य 'पसयाण य सिंहाण य' हरिणाण य मयूराण य महिसाण य सय-बद्धाणि सहस्सबद्धाणि य जूहाणि वाडगंसि संनिरुद्धाइं चिट्ठंति।

अण्णे य तत्थ बहवे पुरिसा दिण्णभइ-भत्त-वेयणा बहवे अए य जाव महिसे य सारक्ख-माणा संगोवेमाणा चिट्ठंति।

अण्णे य से बहवे पुरिसा दिण्णभइ-भत्त-वेयणा बहवे अए य जाव महिसे य जीवियाओ ववरोवेंति, ववरोवेत्ता मंसाइं कप्पणीकप्पियाइं करेंति, करेत्ता छन्नियस्स छागलियस्स उवणेंति।

अण्णे य से बहवे पुरिसा ताइं बहुयाइं अयमंसाइं जाव महिस-मंसाइ य तवएसु य कवल्लीसु य कंदुसु य भज्जणेसु य इंगालेसु य तलेंति य भज्जेंति य सोल्लेंति य, तलेत्ता य भज्जेत्ता य सोल्लेत्ता य तओ रायमग्गंसि वित्तिं कप्पेमाणा विहरंति।

अप्पणा वि य णं से छन्निए छागलिए तेहिं बहूहिं अयमंसेहि य जाव महिसमंसेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ।।

तस्य छन्निकस्य छागलिकस्य बहव: (बहूनि?) अजानां च एडकानां च 'रोज्झाण' च वृषभाणां च शशकानां च शूकराणां च 'पसयाण' च सिंहानां च हरिणानां च मयूराणां च महिषाणां च शतबद्धानि सहस्रबद्धानि च यूथानि वाटके सन्निरुद्धानि तिष्ठन्ति।

अन्ये च तत्र बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: बहून् अजान् च यावत् महिषान् च संरक्षन्त: संगोपयन्त: तिष्ठन्ति।

अन्ये च तस्य बहव: पुरुषा: दत्त-भृति-भक्त-वेतना: बहून् अजान् च यावत् महिषान् च जीविताद् व्यपरोपयन्ति, व्यपरोप्य मांसानि कल्पनीकल्पितानि कुर्वन्ति, कृत्वा छन्निकाय छागलिकाय उपनयन्ति।

अन्ये च तस्य बहव: पुरुषा: तानि बहुकानि अजमांसानि यावत् महिषमांसानि च तवकेषु 'कवल्लीषु' च कन्दुषु च भर्जनेषु च अङ्गारेषु च तलन्ति च भ्रज्जन्ति च 'सोल्लेंति' (पचन्ति) च, तलित्वा च भृष्ट्वा च 'सोल्लेत्ता'(पक्त्वा) च तत: राजमार्गे वृत्तिं कल्पमाना: विहरन्ति।

आत्मना अपि च स छन्निक: छागलिक: तै: बहुभि: अजमांसै: च यावत् महिषमांसै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

१६. उस छणिक छागलिक के बहुत से बकरे, भेड़, रोझ, वृषभ, खरगोश, सूअर, मृगशिशु, सिंह, हिरण, मोर और भैंसों के शतबद्ध और सहस्रबद्ध (सैकड़ों, हजारों) यूथ बाड़े में अच्छी तरह से निरुद्ध (रोके हुए) किये रहते थे।

रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले अन्य अनेक पुरुष बहुत से बकरों यावत् भैंसों का संरक्षण तथा संगोपन करते हुए रहते थे।

रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले अन्य अनेक पुरुष बहुत से बकरों यावत् भैंसों को जीवन से रहित करते, जीवन से रहित कर छुरी से उनके मांस के टुकड़े करते, करके छणिक छागलिक को सौंपते थे।

अन्य अनेक पुरुष उन बहुत से बकरों के मांस को यावत् भैंसों के मांस को तवों पर, कडाहियों में, हांडियों में, भूनने के पात्रों में तथा अंगारों पर तलते थे, भूनते थे, पकाते थे। तलकर, भूनकर, पकाकर, राजमार्ग पर आजीविका चलाते हुए विहरण करते थे।

वह छणिक छागलिक स्वयं भी उन बहुत से बकरों के यावत् भैंसों के पके हुए, तले हुए तथा भूने हुए मांस के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करता था।

१७. तए णं से छन्निए छागलिए एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं कलिकलुसं समज्जिणित्ता सत्त वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा चोत्थीए पुढवीए उक्कोसेणं दससागरोवमठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स छन्निक: छागलिक: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म कलिकलुषं समर्ज्य सप्त-वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा चतुर्थ्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण दशसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

१७. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह छणिक छागलिक अत्यधिक कलहहेतुक मलिन पापकर्मों का अर्जन करके सात सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त करके चौथी पृथिवी में उत्कृष्ट दस सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

सगडस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

१८. तए णं सा सुभद्दस्स सत्थवाहस्स भद्दा भारिया जायनिंदुया यावि होत्था—जाया-जाया दारगा विणिहायमावज्जंति।।

शकटस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

तत: सा सुभद्रस्य सार्थवाहस्य भद्रा भार्या जातनिन्दुका चापि बभूव—जाता:-जाता: दारका: विनिघातमापद्यन्ते।

शकट का वर्तमानभव-वर्णक-पद

१८. तब सुभद्र सार्थवाह की वह भद्रा भार्या जातनिंदुका थी। उसके उत्पन्न होने वाले, उत्पन्न होने वाले बच्चे विनिघात (मृत्यु) को प्राप्त हो जाते थे।

१९. तए णं से छन्निए छागलिए चोत्थीए पुढवीए अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव साहंजणीए नयरीए सुभद्दस्स सत्थवाहस्स भद्दाए भारियाए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

तत: स छन्निक: छागलिक: चतुर्थ्या: पृथिव्या: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव साभाञ्जन्या: नगर्या: सुभद्रस्य सार्थवाहस्य भद्राया: भार्याया: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

१९. तब वह छणिक छागलिक चौथी पृथ्वी से उद्वर्तन कर इसी साभाञ्जनी नगरी के सुभद्र सार्थवाह की भद्रा भार्या की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

२०. तए णं सा भद्दा सत्थवाही अण्णया कयाइ नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया।।

तत: सा भद्रा सार्थवाही अन्यदा कदाचिद् नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता।

२०. तब उस भद्रा सार्थवाही ने अन्य किसी समय नौ महीने पूरे होने पर बालक को जन्म दिया।

२१. तए णं तं दारगं अम्मापियरो जायमेत्तं चेव सगडस्स हेट्ठओ ठवेंति, दोच्चं पि गिण्हावेंति, अणुपुव्वेणं सारक्खंति संगोवेंति संवड्ढेंति, जहा उज्झियए जाव जम्हा णं अम्हं इमे दारए जायमेत्तए चेव सगडस्स हेट्ठओ ठविए, तम्हा णं होउ अम्हं दारए सगडे नामेणं। सेसं जहा उज्झियए। सुभद्दे लवणसमुद्दे कालगए, माया वि कालगया। से वि साओ गिहाओ निच्छूढे।।

तत: तं दारकं अम्बापितरौ जातमात्रं चैव शकटस्य अध: स्थापयत:, द्वि: अपि ग्राहयत:, अनुपूर्वेण संरक्षत: संगोपयत: संवर्धयत:, यथा उज्झितक: यावत् यस्माद् अस्माकम् अयं दारक: जातमात्रक: चैव शकटस्य अध: स्थापित:, तस्माद् भवतु अस्माकं दारक: शकट: नाम्‍ना। शेषं यथा उज्झितक:। सुभद्र: लवणसमुद्रे कालगत:, माता अपि कालगता। स अपि स्वकाद् गृहाद् निक्षिप्त:।

२१. तब माता-पिता ने उस बालक को जन्म लेते ही शकट (गाड़ी) के नीचे स्थापित किया। दूसरी बार उसे ग्रहण करवाया, क्रमश: संरक्षण किया, संगोपन किया, संवर्धन किया, जैसे उज्झितक यावत् क्योंकि हमारा यह बालक उत्पन्न होते ही शकट के नीचे स्थापित किया गया, अत: हमारे इस बालक का नाम शकट हो। शेष उज्झितक की तरह। सुभद्र सार्थवाह लवण-समुद्र में कालधर्म को प्राप्त हुआ, माता भी कालधर्म को प्राप्त हुई। वह भी स्वयं के घर से निकाल दिया गया।

२२. तए णं से सगडे दारए साओ गिहाओ निच्छूढे समाणे साहंजणीए नयरीए सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापहपहेसु जूयखलएसु वेसघरएसु पाणागारेसु य सुहंसुहेणं परिवड्ढइ।।

तत: स शकट: दारक: स्वकाद् गृहाद् निक्षिप्त: सन् साभाञ्जन्यां नगर्यां श्रृङ्गाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथपथेषु द्यूतखलकेषु वेश्यागृहेषु पानागारेषु च सुखंसुखेन परिवर्धते।

२२. तब वह शकट बालक अपने घर से निकाले जाने पर साभाञ्जनी नगरी के श्रृगाटकों, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों और सामान्यमार्गों पर, द्यूत-स्थानों, वैश्या-गृहों तथा मद्य-गृहों में सुखपूर्वक बढ़ने लगा।

२३. तए णं से सगडे दारए अणोहट्टए अणिवारिए सच्छंदमई सइरप्पयारे मज्जप्पसंगी चोर-जूय-वेस-दारप्पसंगी जाए यावि होत्था।।

तत: स शकट: दारक: अनपघट्टक: अनिवारित: स्वच्छन्दमति: स्वैरप्रचार: मद्यप्रसङ्गी चोर-द्यूत-वेश्या-दारप्रसङ्गी जात: चापि बभूव।

२३. तब अनपघट्टक, अनिवारित, स्वच्छन्दमति तथा अपनी इच्छानुसार चलने वाला वह बालक शकट मद्य-पान, चोरी, जूआ, वेश्या तथा परस्त्री गमन करने लगा।

२४. तए णं से सगडे अण्णया कयाइ सुदरिसणाए गणियाए सद्धिं संपलग्गे यावि होत्था।।

तत: स शकट: अन्यदा कदाचिद् सुदर्शनया गणिकया सार्द्धं संप्रलग्‍न: चापि बभूव।

२४. तब वह शकट अन्य किसी समय सुदर्शना गणिका के साथ संप्रलग्‍न (आसक्त) हो गया।

२५. तए णं से सुसेणे अमच्चे तं सगडं दारगं अण्णया कयाइ सुदरि-सणाए गणियाए गिहाओ निच्छु-भावेइ, निच्छुभावेत्ता सुदरिसणं गणियं अब्भिंतरियं ठवेइ, ठवेत्ता सुदरिसणाए गणियाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स सुषेण: अमात्य: तं शकटं दारकम् अन्यदा कदाचिद् सुदर्शनाया: गणिकाया: गृहाद् निक्षेपयति, निक्षेप्य सुदर्शनां गणिकाम् अभ्यन्तरिके स्थापयति, स्थापयित्वा सुदर्शनया गणिकया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

२५. तब उस सुषेण अमात्य ने उस शकट बालक को अन्य किसी समय सुदर्शना गणिका के घर से निकलवा दिया, निकलवा कर सुदर्शना गणिका को अपने अन्त:पुर में स्थापित किया, स्थापित कर सुदर्शना गणिका के साथ वह उदार मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहरण करने लगा।

२६. तए णं से सगडे दारए सुदरिसणाए गणियाए गिहाओ निच्छुभेमाणे सुदरिसणाए गणियाए मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे अण्णत्थ कत्थइ सुइं च रइं च धिइं च अलभमाणे तच्चित्ते तम्मणे तल्लेस्से तदज्झवसाणे तदट्ठोवउत्ते तयप्पियकरणे तब्भावणाभाविए सुदरिसणाए गणियाए बहूणि अंतराणि य छिद्दाणि य विवराणि य पडिजागरमाणे-पडिजागरमाणे विहरइ।।

तत: स शकट: दारक: सुदर्शनाया: गणिकाया: गृहाद् निक्षेप्यमाण: सुदर्शनायां गणिकायां मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: अन्यत्र कुत्रापि स्मृतिं च रतिं च धृतिं च अलभमान: तच्चित: तन्मना: तल्लेश्य: तदध्यवसान: तदर्थोपयुक्त: तदर्पित-करण: तद्भावना-भावित: सुदर्शनाया: गणिकाया: बहूनि अन्तराणि च छिद्राणि च विवराणि च प्रतिजाग्रत्-प्रतिजाग्रत् विहरति।

२६. तब वह शकट बालक सुदर्शना गणिका के घर से निकाले जाने पर सुदर्शना गणिका में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित अध्युपपन्न बना हुआ अन्यत्र कहीं भी स्मृति, रति और धृति को प्राप्त नहीं करता हुआ, उस (सुदर्शना गणिका) में ही अपने चित्त, मन, लेश्या, अध्यवसाय का नियोजन करता हुआ, उसी विषय में उपयुक्त होता हुआ, उसके लिए ही अपने सारे करणों (इन्द्रियों) को समर्पित करता हुआ, उसी भावना से भावित बना हुआ सुदर्शना गणिका के बहुत से अन्तर, छिद्र और विवरों को खोजता हुआ, खोजता हुआ विहरण करने लगा।

२७. तए णं से सगडे दारए अण्णया कयाइ सुदरिसणाए गणियाए अंतरं लभेइ, लभेत्ता सुदरिसणाए गणियाए गिहं रहसियं अणुप्पविसइ, अणुप्पविसित्ता सुदरिसणाए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स शकट: दारक: अन्यदा कदाचिद् सुदर्शनाया: गणिकाया: अन्तरं लभते, लब्ध्वा सुदर्शनाया: गणिकाया: गृहं राहसिकम् अनुप्रविशति, अनुप्रविश्य सुदर्शनया सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

२७. तब उस शकट बालक ने अन्य किसी समय सुदर्शना गणिका के अन्तर को प्राप्त कर लिया, प्राप्त कर उसने सुदर्शना गणिका के घर में प्रच्छन्न रूप (गुप्त रूप) से प्रवेश किया, प्रवेश कर वह सुदर्शना गणिका के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों का भोग करता हुआ विहरण करने लगा।

२८. इमं च णं सुसेणे अमच्चे ण्हाए जाव विभूसिए मणुस्सवग्गुरा-परिक्खित्ते जेणेव सुदरिसणाए गणियाए गिहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सगडं दारयं सुदरिसणाए गणियाए सद्धिं उरालाइं भोगभोगाइं भुंजमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते जाव मिसिमिसेमाणे तिवलियं भिउडिं निडाले साहट्टु सगडं दारयं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता अट्ठि-मुट्ठि-जाणु-कोप्पर-पहार-संभग्गं महियगत्तं करेइ, करेत्ता अवओडयबंधणं करेइ, करेत्ता जेणेव महचंदे राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु महचंदं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! सगडे दारए ममं अंतेउरंसि अवरद्धे।।

इत: च सुषेण: अमात्य: स्‍नात: यावत् विभूषित: मनुष्यवागुरापरिक्षिप्त: यत्रैव सुदर्शनाया: गणिकाया: गृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य शकटं दारकं सुदर्शनया गणिकया सार्द्धम् उदारान् भोग्यभोगान् भुञ्जानं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: यावत् 'मिसिमिसेमाणे' त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य शकटं दारकं पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा अस्थि—मुष्टि-जानु-कूर्पर-प्रहार-संभग्‍नं मथितगात्रं करोति, कृत्वा अवकोटक-बन्धनं करोति, कृत्वा यत्रैव महाचन्द्र: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा महाचन्द्रं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! शकट: दारक: मम अन्त:पुरे अपराद्ध:।

२८. इतने में उधर वह सुषेण अमात्य स्‍नात यावत् विभूषित हो, जनसमूह से परिवृत हो जहां सुदर्शना गणिका का घर था वहीं पहुंचा, पहुंचकर शकट बालक को सुदर्शना गणिका के साथ प्रधान भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ देखा, देखकर क्रोध से तमतमाता हुआ यावत् क्रोध से जलता हुआ त्रिवली युक्त भृकुटि को ललाट पर चढ़ाकर शकट बालक को पुरुषों के द्वारा पकड़वाया, पकड़वाकर अस्थि, मुष्टि, जानु (घुटने) और कूर्पर (कोहनी) के प्रहारों से अच्छी तरह से भग्‍न किया, शरीर को मथित कर दिया, मथित करके अवकोटक बन्धन से बांध दिया, बांधकर जहां महाचन्द्र राजा था वहीं पहुंचा, पहुंचकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अंजलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर महाचन्द्र राजा को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! शकट बालक ने मेरे अन्त:पुर में (प्रवेश करने का) अपराध किया है।

२९. तए णं से महचंदे राया सुसेणं अमच्चं एवं वयासी—तुमं चेव णं देवाणुप्पिया! सगडस्स दारगस्स दंडं वत्तेहि।।

तत: स महाचन्द्र: राजा सुषेणम् अमात्यम् एवम् अवादीत्—त्वं चैव देवानुप्रिय! शकटस्य दारकस्य दण्डं वर्तय।

२९. उस महाचन्द्र राजा ने सुषेण अमात्य को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम ही शकट बालक के लिए दण्ड का निर्धारण करो।

३०. तए णं से सुसेणे अमच्चे महचंदेणं रण्णा अब्भणुण्णाए समाणे सगडं दारयं सुदरिसणं च गणियं एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

तत: स सुषेण: अमात्य: महाचन्द्रेण राज्ञा अभ्यनुज्ञात: सन् शकटं दारकं सुदर्शनां च गणिकाम् एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

३०. तब महाचन्द्र राजा के द्वारा अभ्यनुज्ञात होकर उस सुषेण अमात्य ने शकट बालक को तथा सुदर्शना गणिका को इस विधान से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

३१. तं एवं खलु गोयमा! सगडे दारए पुरा पोराणाणं दुचिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

तत् एवं खलु गौतम! शकट: दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

३१. इस प्रकार गौतम! शकट बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

सगडस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

३२. सगडे णं भंते! दारए कालगए कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! सगडे णं दारए सत्तावण्णं वासाइं परमाउं पालइत्ता अज्जेव तिभागावसेसे दिवसे एगं महं अयोमयं तत्तं समजोइभूयं इत्थिपडिमं अवतासाविए समाणे कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।।

शकटस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

शकट: भदन्त! दारक: कालगत: कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! शकट: दारक: सप्तपञ्चाशतं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा अद्यैव त्रिभागावशेषे दिवसे एकां महतीम् अयोमयीं तप्तां ज्योति:समभूतां स्त्रीप्रतिमाम् अवश्‍लेषित: सन् कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

शकट का आगामीभव-वर्णक-पद

३२. भन्ते! शकट बालक मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! शकट बालक सत्तावन वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर आज ही त्रिभागावशेष दिन अर्थात् (चतुर्थ प्रहर) अपराह्न में अग्‍नि के समान तप्त एक विशाल लोहमयी स्त्री प्रतिमा से आलिंगन कराये जाने पर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

सूत्र ३२

शब्द विमर्श

सभजोइभूयं—अग्‍नि के समान।

अवतासाविए—आलिंगन।

३३. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता रायगिहे नयरे मातंगकुलंसि जमलत्ताए पच्चायाहिइ।।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य राजगृहे नगरे मातङ्गकुले यमलत्वेन प्रत्यायास्यति।

३३. उसके बाद वह वहां से उद्वर्तन कर राजगृह नगर में चाण्डाल कुल में युगल के रूप में जन्म लेगा।

३४. तए णं तस्स दारगस्स अम्मा-पियरो निव्वत्तबारसाहस्स इमं एयारूवं नामधेज्जं करिस्संति—तं होउ णं दारए सगडे नामेणं, होउ णं दारिया सुदरिसणा नामेणं।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ निवृत्तद्वादशाहे इदम् एतद्रूपं नामधेयं करिष्यत:—तद् भवतु दारक: शकट: नाम्‍ना, भवतु दारिका सुदर्शना नाम्‍ना।

३४. तब उस बालक के माता-पिता बारह दिन व्यतीत होने पर इस प्रकार का यह नाम करेंगे—इसलिए हमारे बालक का नाम शकट तथा बालिका का नाम सुदर्शना होवें।

३५. तए णं से सगडे दारए उम्मुक्क-बालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते भविस्सइ।।

तत: स शकट: दारक: उन्मुक्तबाल-भाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनक-मनुप्राप्त: भविष्यति।

३५. तब वह शकट बालक बाल्यावस्था को पार कर विज्ञ और कला का पारगामी बन यौवन को प्राप्त होगा।

३६. तए णं सा सुदरिसणावि दारिया उम्मुक्कबालभावा विण्णय-परिणयमेत्ता जोव्वणगमणुप्पत्ता रूवेण य जोव्वणेण य लावण्णेण य उक्किट्ठा उक्किट्ठसरीरा भविस्सइ।।

तत: सा सुदर्शनापि दारिका उन्मुक्तबालभावा विज्ञक-परिणतमात्रा यौवनकमनुप्राप्ता रूपेण च यौवनेन च लावण्येन च उत्कृष्टा उत्कृष्टशरीरा भविष्यति।

३६. तब वह सुदर्शना बालिका बाल्यावस्था को लांघकर विज्ञ और कला की पारगामी बनकर, यौवन में प्रवेश कर रूप, यौवन और लावण्य से उत्कृष्ट उत्कृष्ट शरीर वाली होगी।

३७. तए णं से सगडे दारए सुदरिसणाए रूवेण य जोव्वेण य लावण्णेण य मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झो-ववण्णे सुदरिसणाए भइणीए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोग-भोगाइं भुंजमाणे विहरिस्सइ।।

तत: स शकट: दारक: सुदर्शनाया: रूपेण च यौवनेन च लावण्येन च मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: सुदर्शनया भगिन्या सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरिष्यति।

३७. तब वह शकट बालक सुदर्शना के रूप, यौवन और लावण्य में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बना हुआ सुदर्शना बहिन के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों का भोग करता हुआ विहरण करेगा।

३८. तए णं से सगडे दारए अण्णया कयाइ सयमेव कूडग्गाहत्तं उवसंपज्जित्ता णं विहरिस्सइ।।

तत: स शकट: दारक: अन्यदा कदाचिद् स्वयमेव कूटग्राहत्वम् उपसम्पद्य विहरिष्यति।

३८. तब वह शकट बालक अन्य किसी दिन स्वयं ही कूटग्राहत्व को स्वीकार कर विहरण करेगा।

३९. तए णं से सगडे दारए कूडग्गाहे भविस्सइ—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे, एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ, संसारो तहेव जाव वाउ-तेउ-आउ-पुढवीसु अणेगसयसहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता वाणारसीए नयरीए मच्छत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तत्थ मच्छबंधिएहिं वहिए तत्थेव वाणारसीए नयरीए सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ।

बोहिं, पव्वज्जा, सोहम्मे कप्पे, महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

तत: स शकट: दारक: कूटग्राह: भविष्यति-अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:, एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते, संसार: तथैव यावत् वायु-तैजस्-अप्-पृथिवीषु अनेकशतसहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तत्रैव भूय:-भूय: प्रत्यायास्यति।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य वाराणस्यां नगर्यां मत्स्यत्वेन उपपत्स्यते।

स तत्र मत्स्यबन्धकै: वधित: तत्रैव वाराणस्यां नगर्यां श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

बोधिं, प्रव्रज्या, सौधर्मे कल्पे, महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।

३९. तब वह शकट बालक कूटग्राह अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द होगा। इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों में नैरयिक रूप में उपपन्न होगा। संसार परिभ्रमण, उसी प्रकार यावत् वायु के रूप में, तैजस के रूप में, अप्काय के रूप में, पृथ्वी के रूप में अनेक लाख बार मर-मर कर वहीं बार-बार जन्म लेगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर वाराणसी नगरी में मत्स्य के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां मत्स्यबंधकों के द्वारा वध किये जाने पर उसी वाराणसी नगरी में श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा। वहां (क्रमश:) बोधि, प्रव्रज्या, सौधर्म-कल्प, महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा अर्थात् बोधि (सम्यक्त्व) प्राप्त कर, प्रव्रज्या स्वीकार कर, सौधर्म कल्प में उपपन्न होकर महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।

निक्खेव-पदं

४०. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं चउत्थस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां चतुर्थस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

४०. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के चौथे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

बृहस्पतिदत

5

बृहस्पतिदत

आमुख

दु:ख विपाक के पांचवें अध्ययन का नाम बृहस्पतिदत्त है। बृहस्पतिदत्त सोमदत्त पुरोहित का पुत्र था। बृहस्पतिदत्त अपने पूर्वभव में महेश्‍वरदत्त पुरोहित था। उस भव में उसने क्रूर कर्मों का संचय किया, जिसको पढ़ने मात्र से रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जितशत्रु राजा की राज्यवृद्धि एवं बलवृद्धि के लिए वह प्रतिदिन एक ब्राह्मण, एक क्षत्रिय, एक वैश्य एवं एक शूद्र बालक को पकड़वाकर उनके हृदय के मांस-पिण्ड से शांति होम कराता। युद्ध के समय १०८ ब्राह्मण, १०८ क्षत्रिय, १०८ वैश्य, १०८ शूद्र बालकों को मारकर उनके हृदय के मांसपिण्ड से शान्ति होम करता।

ऐसे क्रूर कर्मों के कारण महेश्‍वरदत्त पांचवीं नरक में पैदा हुआ। वहां से निकलकर वह सोमदत्त पुरोहित के पुत्र रूप में उत्पन्न हुआ।

बृहस्पतिदत्त राजा उदयन का पुरोहित कर्म करता हुआ राजा का विश्‍वास पात्र हो गया। इसलिए वह राजा की अनुज्ञा से अन्त:पुर आदि सभी स्थानों में संचरण करता था। अन्त:पुर में जाने आने से वह रानी पद्मावती में आसक्त हो गया। वह रानी के साथ काम-भोगों का सेवन करने लगा। एक दिन राजा उदयन ने उन्हें देख लिया। क्रोध से अभिभूत हो राजा ने अपने राजपुरुषों से उसे पकड़वाकर वध का आदेश दे दिया।

इस कथा के महत्त्वपूर्ण बिन्दु हैं—

• अति सर्वत्र वर्जयेत्। राजा उदयन को बृहस्पतिदत्त पर अतिविश्‍वास करने से धोखा खाना पड़ा।

• काम भोगों की आसक्ति जीवन को बर्बाद कर देती है।

इस कथा से उस समय की मान्यता की भी एक झलक मिलती है कि व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए, अपने राज्य की शांति के लिए ऐसे होम करता जिसमें मासूम बच्चों की बलि दी जाती थी। इस कथा को पढ़ने से लगता है व्यक्ति किस सीमा तक क्रूर बन सकता है।

पंचम अज्झयणं: पांचवा अध्ययन

बइस्सदत्ते : बृहस्पतिदत्त

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं चउत्थस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, पंचमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां चतुर्थस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, पञ्चमस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के चतुर्थ अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! पांचवें अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं कोसंबी नामं नयरी होत्था— रिद्धत्थिमियसमिद्धा। बाहिं चंदो-तरणे उज्जाणे। सेयभद्दे जक्खे।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये कौशाम्बी नाम नगरी बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धा। बहि: चन्द्रावतरणम् उद्यानम्। श्‍वेतभद्र: यक्ष:।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय कोशाम्बी नाम की नगरी थी। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय तथा समृद्ध थी। उस नगरी के बाहर चन्द्रावतरण उद्यान था। श्‍वेतभद्र यक्ष था।

३. तत्थ णं कोसंबीए नयरीए सयाणिए नामं राया होत्था— महयाहिमवंत-महंत-मलय-मंदर-महिंदसारे। मियावई देवी।।

तत्र कौशाम्ब्यां नगर्यां शतानीक: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:। मृगावती देवी।

३. वहां कोशाम्बी नगरी में शतानीक नाम का राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु तथा महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था। उसके मृगादेवी रानी थी।

४. तस्स णं सयाणियस्स पुत्ते मियादेवीए अत्तए उदयणे नामं कुमारे होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे जुवराया।।

तस्य शतानीकस्य पुत्र: मृगादेव्या: आत्मज: उदयन: नाम कुमार: बभूव— अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर: युवराजा।

४. उस शतानीक राजा का पुत्र मृगादेवी का आत्मज उदयन नाम का कुमार था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था। वह युवराज बना।

५. तस्स णं उदयणस्स कुमारस्स पउमावई नामं देवी होत्था।।

तस्य उदयनस्य कुमारस्य पद्मावती नाम देवी बभूव।

५. उस उदयन कुमार के पद्मावती नाम की रानी थी।

६. तस्स णं सयाणियस्स सोमदत्ते नामं पुरोहिए होत्था—रिउव्वेय-यज्जुव्वेय-सामवेय-अथव्वण-वेयकुसले।।

तस्य शतानीकस्य सोमदत्त: नाम पुरोहित: बभूव—ॠग्वेद-यजुर्वेद-सामवेद-अथर्वणवेदकुशल:।

६. उस शतानीक राजा के सोमदत्त नाम का पुरोहित१ था। वह ॠग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद२ में कुशल था।

सूत्र ६

१. पुरोहित (पुरोहिए)

पुरोहित के तीन प्रकार शास्त्रों में मिलते हैं। राजपुरोहित, कुलपुरोहित और तीर्थपुरोहित। राजपुरोहित—जो राज्य संबंधी सभी कर्मकाण्ड का संचालन करता है। कुलपुरोहित—जो कुल में होने वाले सभी कर्मकाण्ड या संस्कारों का संचालन करता है तथा तीर्थपुरोहित—जो तीर्थस्थल में संपादित होने वाले सारे क्रिया-कलापों को संचालित करता है।

२. ॠग्वेद.....अथर्ववेद (रिउव्वेय.....अथव्वणवेय)

चारों वेदों में समुच्चय रूप से तीन विषयों का प्रतिपादन है—१. कर्मकाण्ड २. ज्ञानकाण्ड ३. उपासना काण्ड।

वैदिक परम्परा में माना गया है कि ब्रह्मा के मुखों से वेद निकले। वेदों के क्रम में ॠग्वेद सबसे पुराना वेद है। इसके दस विभाग हैं जो मण्डल के नाम से प्रसिद्ध हैं। इनके सूक्तों की कुल संख्या १०२८ हैं। इन प्रत्येक सूक्तों में दिव्य ईश्‍वरीय विभूति की स्तुति है और साथ-साथ सृष्टि के अनेक रहस्यों तथा तत्त्वों का उद्घाटन है।

यजुर्वेद—यह वेद यज्ञ संबंधी पवित्र पाठ का गद्यात्मक संग्रह है। इसकी दो मुख्य शाखाएं हैं—तैत्तिरीय या कृष्णयजुर्वेद तथा वाजसनेयि या शुक्लयजुर्वेद। शुक्ल यजुर्वेद में १९९० मंत्र है। इसकी १५ शाखाएं हैं। कृष्ण यजुर्वेद की चार शाखाएं हैं।

सामवेद—इस वेद में सभी मंत्र गाये जाने वाले हैं। इनका नाम साम है। इसकी तीन शाखाएं हैं—कौथुमी, जैमिनीय, राणायणीय।

अथर्ववेद—यह चौथा वेद है। इस वेद को अथर्व-ॠषि ने देखा इसलिए इसका नाम अथर्ववेद पड़ा। इसमें बीस काण्ड, सात सौ साठ सूक्त और छह हजार मंत्र है। इसमें शत्रुनाश के लिए अमंगल प्रार्थनाएं और अपनी सुरक्षा के लिए तथा विपत्ति, बुराई एवं दुर्भाग्य से बचाव के लिए प्रार्थनाएं पाई जाती हैं। इसमें धार्मिक एवं औपचारिक संस्कारों में प्रयुक्त होने वाले अनेक सूक्त हैं जिनमें प्रार्थनाओं के साथ देवताओं का अभिनन्दन किया है।

७. तस्स णं सोमदत्तस्स पुरोहियस्स वसुदत्ता नामं भारिया होत्था।।

तस्य सोमदत्तस्य पुरोहितस्य वसुदत्ता नाम भार्या बभूव।

७. उस सोमदत्त पुरोहित के वसुदत्ता नाम की भार्या थी।

८. तस्स णं सोमदत्तस्स पुत्ते वसुदत्ताए अत्तए बहस्सइदत्ते नामं दारए होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे।।

तस्य सोमदत्तस्य पुत्र: वसुदत्ताया: आत्मज: बृहस्पतिदत्त: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय- शरीर:।

८. उस सोमदत्त पुरोहित का पुत्र वसुदत्ता का आत्मज बृहस्पतिदत्त नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

९. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसढे।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: समवसृत:।

९. उस काल उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए।

गोयमेण बहस्सइदत्तस्स पुव्वभव-पुच्छा-पदं

१०. तेणं कालेणं तेणं समएणं भगवं गोयमे तहेव जाव रायमग्गमोगाढे तहेव पासइ हत्थी, आसे, पुरिसमज्झे पुरिसं। चिंत्ता। तहेव पुच्छइ, पुव्वभवं। भगवं वागरेइ—

गौतमेन बृहस्पतिदत्तस्य पूर्वभव-पृच्छा—पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये भगवान् गौतम: तथैव यावत् राजमार्गमवगाढ: तथैव पश्यति हस्तिन:, अश्‍वान्, पुरुषमध्ये पुरुषम्। चिन्ता। तथैव पृच्छति, पूर्वभवम्। भगवान् व्याकरोति—

गौतम के द्वारा बृहस्पतिदत्त का पूर्वभव-पृच्छा-पद

१०. उस काल और उस समय भगवान गौतम उसी प्रकार यावत् राजमार्ग पर आए। उसी प्रकार हाथी, घोड़े तथा पुरुषों के मध्य पुरुष को देखा, विचार किया और उसी प्रकार पूर्वभव की पृच्छा की। भगवान ने कहा—

बहस्सइदत्तस्स महेसरदत्तभव-वण्णग-पदं

११. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे सव्वओभद्दे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

बृहस्पतिदत्तस्य महेश्‍वरदत्तभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे सर्वतोभद्रं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

बृहस्पतिदत्त का महेश्‍वरदत्तभव-वर्णक-पद

११. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में सर्वतोभद्र नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय तथा समृद्ध था।

१२. तत्थ णं सव्वओभद्दे नयरे जियसत्तू नामं राया होत्था।।

तत्र सर्वतोभद्रे नगरे जितशत्रु: नाम राजा बभूव।

१२. वहां सर्वतोभद्र नगर में जितशत्रु नाम का राजा था।

१३. तस्स णं जियसत्तुस्स रण्णो महेसरदत्ते नामं पुरोहिए होत्था— रिउव्वेय-यज्जुव्वेय-सामवेय- अथव्वणवेयकुसले यावि होत्था।।

तस्य जितशत्रो: राज्ञ: महेश्‍वरदत्त: नाम पुरोहित: बभूव—ॠग्वेद-यजुर्वेद-सामवेद-अथर्वणवेदकुशल: चापि बभूव।

१३. उस जितशत्रु राजा के महेश्‍वरदत्त नाम का पुरोहित था। वह ॠग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद तथा अथर्ववेद में कुशल था।

१४. तए णं से महेसरदत्ते पुरोहिए जियसत्तुस्स रण्णो रज्जबलवि-वड्ढणट्ठयाए कल्लाकल्लिं एगमेगं माहणदारयं, एगमेगं खत्तियदारयं, एगमेगं वइस्सदारयं, एगमेगं सुद्ददारयं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता तेसिं जीवंतगाणं चेव हिययउंडए गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता जियसत्तुस्स रण्णो संतिहोमं करेइ।।

तत: स महेश्‍वरदत्त: पुरोहित: जितशत्रो: राज्ञ: राज्यबलविवर्द्धनार्थाय कल्याकल्ये एकैकं ब्राह्मणदारकम्, एकैकं क्षत्रियदारकम्, एकैकं वैश्यदारकम् एकैकं शूद्रदारकं ग्राहयति, ग्राहयित्वा तेषां जीवत्कानां चैव हृदय'उंडए' ग्राहयति, ग्राहयित्वा जितशत्रवे राज्ञे शान्तिहोमं करोति।

१४. तब वह महेश्‍वरदत्त पुरोहित जितशत्रु राजा के राज्य और बल (सेना) की वृद्धि के लिए प्रतिदिन एक-एक ब्राह्मण बालक को, एक-एक क्षत्रिय बालक को, एक-एक वैश्य बालक को, एक-एक शूद्र बालक को पकड़वाता, पकड़वाकर जीवित ही उनके हृदय के मांस पिण्डों को ग्रहण करवाता, ग्रहण करवाकर जितशत्रु राजा के लिए शांति होम करता था।

सूत्र १४-२०

शब्द विमर्श

हिययउंडय—हृदय का मांसपिण्ड।

सहजायए—जिनका साथ-साथ जन्म हुआ है।

सहवड्ढियए—जो साथ-साथ बड़े हुए हैं।

सहपंसुकीलियए—जो साथ-साथ क्रीड़ा करते हैं।

१५. तए णं से महेसरदत्ते पुरोहिए अट्ठमीचाउद्दसीसु दुवे-दुवे माहण-खत्तिय-वइस्स-सुद्दे, चउण्हं मासाणं चत्तारि-चत्तारि, छण्हं मासाणं अट्ठ-अट्ठ, संवच्छरस्स सोलस-सोलस।

जाहे-जाहे वि य णं जियसत्तू राया परबलेणं अभिजुज्जइ, ताहे-ताहे वि य णं से महेसरदत्ते पुरोहिए अट्ठसयं माहणदारगाणं, अट्ठसयं खत्तियदारगाणं, अट्ठसयं वइस्सदारगाणं, अट्ठसयं सुद्ददार-गाणं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता तेसिं जीवंतगाणं चेव हियय-उंडियाओ गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता जियसत्तुस्स रण्णो संतिहोमं करेइ। तए णं से परबले खिप्पामेव विद्धंसेइ वा पडिसेहिज्जइ वा।।

तत: स महेश्‍वरदत्त: पुरोहित: अष्टमीचतुर्दशीषु द्वौ-द्वौ ब्राह्मण-क्षत्रिय-वैश्य-शूद्रौ, चतुर्षु मासेषु चतुर:-चतुर:, षट्सु मासेषु अष्ट-अष्ट, संवत्सरे षोडश-षोडश।

यदा-यदा अपि च जितशत्रु: राजा परबलेन अभियुज्यते, तदा-तदा अपि च स महेश्‍वरदत्त: पुरोहित: अष्टशतं ब्राह्मणदारकाणाम्, अष्टशतं क्षत्रियदारकाणाम्, अष्टशतं वैश्यदारकाणाम्, अष्टशतं शूद्रदारकाणां पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा तेषां जीवत्कानां चैव हृदय'उंडियाओ' ग्राहयति, ग्राहयित्वा जितशत्रवे राज्ञे शान्तिहोमं करोति। तत: तस्य परबलं क्षिप्रमेव विध्वंसते वा प्रतिषेधति वा।

१५. तब वह महेश्‍वरदत्त पुरोहित अष्टमी और चतुर्दशी के दिन दो दो ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्रों को, (पकड़वाता था) चार महीने में चार-चार, छह महीने में आठ-आठ तथा वर्ष भर में सोलह-सोलह।

जब-जब जितशत्रु राजा शत्रु सेना के साथ युद्ध करता, तब-तब वह महेश्‍वरदत्त पुरोहित १०८ ब्राह्मण बालकों को, १०८ क्षत्रिय बालकों को, १०८ वैश्य बालकों को, १०८ शूद्र बालकों को अपने पुरुषों के द्वारा पकड़वाता, पकड़वाकर जीवित ही उनके हृदय का मांस पिण्ड ग्रहण करवाता, ग्रहण करवाकर जितशत्रु राजा के लिए शान्ति होम करता। इससे उसकी शत्रु सेना शीघ्र ही विध्वंस्त हो जाती थी अथवा रोक ली जाती थी।

१६. तए णं से महेसरदत्ते पुरोहिए एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता तीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा पंचमाए पुढवीए उक्कोसेणं सत्तरससागरोवमट्ठिइए नरगे उववण्णे।।

तत: स महेश्‍वरदत्त: पुरोहित: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य त्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा पञ्चम्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण सप्तदशसागरोपमस्थितिके नरके उपपन्न:।

१६. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह महेश्‍वरदत्त पुरोहित अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके तीन हजार वर्ष का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर पांचवीं पृथ्वी में सतरह सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नरक में उपपन्न हुआ।

बहस्सइदत्तस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

१७. से णं तओ अणंतरं उवट्टित्ता इहेेव कोसंबीए नयरीए सोम-दत्तस्स पुरोहियस्स वसुदत्ताए भारियाए पुत्तत्ताए उववण्णे।।

बृहस्पतिदत्तस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव कौशाम्ब्यां नगर्यां सोमदत्तस्य पुरोहितस्य वसुदत्ताया: भार्याया: पुत्रत्वेन उपपन्न:।

बृहस्पतिदत्त का वर्तमानभव-वर्णक-पद

१७. तदनन्तर वह उद्वर्तन कर इसी कौशाम्बी नगरी में सोमदत्त पुरोहित की वसुदत्ता भार्या के पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

१८. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो निव्वत्तबारसाहस्स इमं एयारूवं नामधेज्जं करेंति— जम्हा णं अम्हं इमे दारए सोमदत्तस्स पुरोहियस्स पुत्ते वसुदत्ताए अत्तए, तम्हा णं होउ अम्हं दारए बहस्सइदत्ते नामेणं।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ निवृत्तद्वादशाहे इदम् एतद्रूपं नामधेयं कुरुत:—यस्माद् आवयो: अयं दारक: सोमदत्तस्य पुरोहितस्य पुत्र: वसुदत्ताया: आत्मज:, तस्माद् भवतु आवयो: दारक: बृहस्पतिदत्त: नाम्‍ना।

१८. तब उस बालक के माता-पिता ने बारह दिन व्यतीत होने पर यह इस प्रकार नामकरण किया—क्योंकि हमारा यह बालक सोमदत्त पुरोहित का पुत्र तथा वसुदत्ता का आत्मज है, इसलिए हमारे इस बालक का नाम बृहस्पतिदत्त हो।

१९. तए णं से बहस्सइदत्ते दारए पंचधाईपरिग्गहिए जाव परिवड्ढइ।।

तत: स बृहस्पतिदत्त: दारक: पञ्चधात्रीपरिगृहीत: यावत् परिवर्धते।

१९. तब वह बृहस्पतिदत्त बालक पांच धायमाताओं से परिगृहीत यावत् बढ़ रहा था।

२०. तए णं से बहस्सइदत्ते दारए उम्मुक्कबालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते होत्था। से णं उदयणस्स कुमारस्स पियबालवयस्सए यावि होत्था सहजायए सहवड्ढियए सहपंसुकीलियए।।

तत: स बृहस्पतिदत्त: दारक: उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: बभूव। स: उदयनस्य कुमारस्य प्रियबालवयस्य: चापि बभूव सहजातक: सहवर्धितक: सहपांशुक्रीडितक:।

२०. तब वह बृहस्पतिदत्त बालक बाल्यावस्था को लांघ कर विज्ञ और कला का पारगामी बन यौवन को प्राप्त हुआ। वह उदयन कुमार का प्रिय बाल-मित्र सहजात, सहवर्धित और सहपांशुक्रीडित था।

२१. तए णं से सयाणिए राया अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स शतानीक: राजा अन्यदा कदाचिद् कालधर्मेण संयुक्त:।

२१. तब शतानीक राजा अन्य किसी समय कालधर्म (मृत्यु) को प्राप्त हो गया।

२२. तए णं से उदयणे कुमारे बहूहिं राईसर-तलवर-माडंबिय- कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभिईहिं सद्धिं संपरिवुडे रोयमाणे कंदमाणे विलवमाणे सयाणियस्स रण्णो महया इड्ढीसक्कारसमुदएणं नीहरणं करेइ, करेत्ता बहूइं लोइयाइं मयकिच्चाइं करेइ।।

तत: स: उदयन: कुमार: बहुभि: राजेश्‍वर-'तलवर'-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतिभि: सार्द्धं सम्परिवृत: रुदन् क्रन्दन् विलपन् शतानीकस्य राज्ञ: महता ॠद्धि-सत्कारसमुदयेन निर्हरणं करोति, कृत्वा बहूनि लौकिकानि मृतकृत्यानि करोति।

२२. तब वह उदयन कुमार बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि के साथ संपरिवृत हो रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ, विलाप करता हुआ, शतानीक राजा को महान ॠद्धि, सत्कार तथा समुदय के साथ श्मशान ले गया, श्मशान ले जाकर उसने बहुत से लौकिक मृतक कार्य सम्पन्न किए।

२३. तए णं ते बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभितओ उदयणं कुमारं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचंति।।

तत: ते बहव: राजेश्‍वर—तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतय: उदयनं कुमारं महता-महता राज्याभिषेकेण अभिषिञ्चन्ति।

२३. तब उन बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि ने उदयन कुमार का महान्-महान् राज्याभिषेक के द्वारा अभिसिंचन किया।

२४. तए णं से उदयणे कुमारे राया जाए—महयाहिमवंत-महंत- मलय-मंदर-महिंदसारे।।

तत: स: उदयन: कुमार: राजा जात: महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्र-सार:।

२४. तब उदयन कुमार राजा हो गया। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु तथा महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।

२५. तए णं से बहस्सइदत्ते दारए उदयणस्स रण्णो पुरोहियकम्मं करेमाणे सव्वट्ठाणेसु सव्वभूमियासु अंतेउरे य दिण्णवियारे जाए यावि होत्था।।

तत: स बृहस्पतिदत्त: दारक: उदयनस्य राज्ञ: पुरोहितकर्म कुर्वाण: सर्वस्थानेषु सर्वभूमिकासु अन्त:पुरे च दत्तविचार: जात: चापि बभूव।

२५. तब वह बृहस्पतिदत्त बालक उदयन राजा का पुरोहित कर्म करता हुआ सभी स्थानों में, सभी मंजिलों में और अन्त:पुर में राजा की अनुज्ञा से संचरण करता था।

२६. तए णं से बहस्सइदत्ते पुरोहिए उदयणस्स रण्णो अंतेउरं वेलासु य अवेलासु य कालेसु य अकालेसु य राओ य विआले य पविसमाणे अण्णया कयाइ पउमावईए देवीए सद्धिं संपलग्गे यावि होत्था। पउमावईए देवीए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स बृहस्पतिदत्त: पुरोहित: उदयनस्य राज्ञ: अन्त:पुरं वेलासु च अवेलासु च कालेषु च अकालेषु च रात्रौ च विकाले च प्रविशन् अन्यदा कदाचिद् पद्मावत्या देव्या सार्द्धं संप्रलग्‍न: चापि बभूव। पद्मावत्या देव्या सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

२६. तब वह बृहस्पतिदत्त पुरोहित उदयन राजा के अंत:पुर में अवसरों, अनवसरों में, समयों, असमयों में और रात्रि तथा विकाल में३ प्रवेश करता हुआ अन्य किसी समय पद्मावती देवी के साथ आसक्त हो गया। वह पद्मावती के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहरण करने लगा।

सूत्र २५-२६

३. सभी स्थानों में.....विकाल में (सव्वट्टाणेसु....विआले)

कुछ व्यक्ति राजा के अत्यन्त कृपा पात्र होते हैं। वे अन्त:पुर से लेकर सभी स्थानों में प्रवेश कर सकते हैं। प्रात:काल से लेकर रात्रि के किसी समय वे कहीं भी आ जा सकते हैं। उन पर न स्थान का प्रतिबंध होता न समय का। प्रस्तुत प्रसंग में इसी को दर्शाया गया है—

१. सर्वस्थान—सभी स्थान। शय्या-स्थान, भोजन-स्थान, मन्त्रणा-स्थान, आय-स्थान अर्थात् जहां धन आदि की प्राप्ति होती थी।

२. सर्वभूमि—सभी भूमियों अर्थात् सभी मंजिलों में।

३. वेला—समय, अवसर।

४. अवेला—असमय, अनवसर।

५. काल—प्रथम और तीसरा प्रहर।

६. अकाल—मध्याह्न आदि।

७. विकाल—संध्या।

शब्द विमर्श

संपल्लगे—आसक्त।

२७. इमं च णं उदयणे राया ण्हाए जाव विभूसिए जेणेव पउमावई देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता बहस्सइदत्तं पुरोहियं पउमावईए देवीए सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणं पासइ, पासित्ता आसुरुत्ते तिवलियं भिउडिं निडाले साहट्टु बहस्सइ-दत्तं पुरोहियं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता अट्ठि-मुट्ठि-जाणु-कोप्परपहार-संभग्ग-महियगत्तं करेइ, करेत्ता अवओडगबंधणं करेइ, करेत्ता एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

इत: च उदयन: राजा स्‍नात: यावत् विभूषित: यत्रैव पद्मावती देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य बृहस्पतिदत्तं पुरोहितं पद्मावत्या देव्या सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जानं पश्यति, दृष्ट्वा आशुरुप्त: त्रिवलिकां भृकुटिं ललाटे संहृत्य बृहस्पतिदत्तं पुरोहितं पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा अस्थि-मुष्टि-जानु-कूर्परप्रहार-संभग्‍न-मथितगात्रं करोति, कृत्वा अवकोटकबन्धनं करोति, कृत्वा एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

२७. इधर उदयन राजा स्‍नात हो यावत् विभूषित हो जहां पद्मावती देवी थी वहीं पहुंचा, पहुंचकर बृहस्पतिदत्त पुरोहित को पद्मावती देवी के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों का भोग करते हुए देखा, देखकर उसने क्रोध से तमतमाते हुए त्रिवली युक्त भृकुटि को ललाट पर चढ़ाकर बृहस्पतिदत्त पुरोहित को पुरुषों से पकड़वाया, पकड़वाकर अस्थि, मुष्टि, जानु (घुटने) तथा कोहनी के प्रहार से अच्छी तरह भग्‍न किया। शरीर को मथित कर दिया, मथित कर अवकोटक बंधन से बांधा, बांधकर इस प्रकार के विधान से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

२८. एवं खलु गोयमा! बहस्सइदत्ते पुरोहिए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! बृहस्पतिदत्त: पुरोहित: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

२८. इस प्रकार गौतम! बृहस्पतिदत्त पुरोहित पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

बहस्सइदत्तस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

२९. बहस्सइदत्ते णं भंते! पुरोहिए इओ कालगए समाणे कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! बहस्सइदत्ते णं पुरोहिए चोसट्ठिं वासाइं परमाउं पालइत्ता अज्जेव तिभागावसेसे दिवसे सूलभिण्णे कए समाणे कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उक्कोससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता, एवं संसारो जहा पढमे जाव वाउ-तेउ-आउ-पुढवीसु अणेगसय-सहस्सखुत्तो उद्दाइत्ता-उद्दाइत्ता तत्थेव भुज्जो-भुज्जो पच्चायाइस्सइ।

तओ हत्थिणाउरे नयरे मियत्ताए पच्चायाइस्सइ। से णं तत्थ वाउरिएहिं वहिए समाणे तत्थेव हथिणाउरे नयरे सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ। बोहिं, सोहम्मे, महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

बृहस्पतिदत्तस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

बृहस्पतिदत्त: भदन्त! पुरोहित: इत: कालगत: सन् कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! बृहस्पतिदत्त: पुरोहित: चतु:षष्टिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा अद्यैव त्रिभागावशेषे दिवसे शूलभिन्ने कृते सति कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्याम् उत्कर्षसागरोपम-स्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य, एवं संसारो यथा प्रथमे यावत् वायु-तैजस्-अप्-पृथिवीषु अनेकशतसहस्रकृत्व: उद्द्रुत्य-उद्द्रुत्य तथैव भूय:-भूय: प्रत्यायास्यति।

तत: हस्तिनापुरे नगरे मृगत्वेन प्रत्यायास्यति। स तत्र वागुरिकै: वधित: सन् तत्रैव हस्तिनापुरे नगरे श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति। बोधिं, सौधर्मे, महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।

बृहस्पति का आगामीभव-वर्णक-पद

२९. भंते! बृहस्पतिदत्त पुरोहित मृत्यु को प्राप्त होने पर यहां से कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! बृहस्पतिदत्त पुरोहित चौसठ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर आज ही त्रिभागावशेष दिन में अर्थात् 'मध्याह्न' (चतुर्थ प्रहर) में शूली से भिन्न किये जाने पर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में उत्कृष्ट सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा।

तदनन्तर वह उद्वर्तन कर, इस प्रकार संसार परिभ्रमण उसी प्रकार जैसे प्रथम अध्ययन में यावत् वायु के रूप में, तैजस के रूप में, अप्काय के रूप में, पृथ्वी के रूप में अनेक लाख बार मर-मर कर वहीं बार-बार जन्म लेगा।

उसके बाद हस्तिनापुर नगर में मृग के रूप में उत्पन्न होगा। वह वहां शिकारियों के द्वारा वध को प्राप्त होने पर उसी हस्तिनापुर नगर में श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में जन्म लेगा। वहां बोधि (सम्यक्त्व) प्राप्त कर, सौधर्मकल्प में, उसके बाद महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।

निक्खेव-पदं

३०. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं पंचमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां पञ्चमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

३०. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्त्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के पांचवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

नन्दिवर्धन

6

नन्दिवर्धन

आमुख

दु:खविपाक के छट्ठे अध्ययन का नाम नन्दिवर्धन है। नन्दिवर्धन राज्य और अन्त:पुर में अत्यन्त आसक्त हो गया। वह ऐसे अवसर की खोज में था कि किसी प्रकार से पिता को मारकर स्वयं स्वतंत्रता पूर्वक राज्य का भोग करूं।

जब श्रीदाम राजा को इस बात का पता लगा, तब उसने तत्काल अपने राजपुरुषों से राजकुमार को पकड़वाया। गर्म लोहे के सिंहासन पर बैठाकर, अग्‍नि के समान तपे हुए कलश जो कोई गर्म रांगे से, कोई तांबे से, कोई क्षार युक्त तैल से भरे थे, उनसे अभिषेक करवाया।

नन्दिवर्धन अपने पूर्वभव में दुर्योधन नाम का चारकपाल था। वह अपराधियों को क्रूर दण्ड देता। उन्हें नीचे गिराकर गर्म लोह दण्ड से उनका मुख खोलकर उसमें गर्म तांबा, गर्म सीसा, गर्म रांगा तथा क्षारयुक्त तैल डालता। कुछ का उनसे अभिषेक करता। कुछ को नीचे गिराकर ऊपर भारी शिला या लक्कड़ रखकर ऊपर नीचे करता जिससे भयंकर पीड़ा के साथ उनकी हड्डियां टूट जाती। ऐसे क्रूर साधनों से उन्हें दण्डित करते हुए उसने भारी कर्मों का संचय किया।

इस कथा से कर्म के संदर्भ में यह तथ्य उजागर होता है कि व्यक्ति जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल भोगना पड़ता है।

सामान्यत: यही कहा जाता है व्यक्ति जैसा कर्म करता है वैसा ही फल प्राप्त करता है। किसी के घर चोरी हो गई। किसी के लड़के को मार दिया गया। तब कहा जाता है—तुमने किसी के घर चोरी की होगी। तुमने किसी के लड़के को मारा होगा इसलिए तुम्हें यह फल मिला है।

लेकिन ऐसा कोई नियम नहीं है कि जैसा कर्म करता है वैसा ही फल मिलता है। वैसा फल मिल भी सकता और नहीं भी मिलता। तीव्र अध्यवसाय से किया जाने वाला कर्म उसी रूप में परिणत होता है लेकिन मध्यम और मन्द परिणाम से जो प्रवृत्ति की जाती है उसके लिए जरूरी नहीं कि वह वैसा का वैसा घटित हो। वैसा घटित हो भी सकता है और नहीं भी।

स्कन्धक मुनि ने काचर छीला इसलिए उनकी चमड़ी उधेड़ी गई। काचर अनेक व्यक्ति छीलते हैं लेकिन सबकी चमड़ी नहीं उधेड़ी जाती है।

जब तीव्र अध्यवसाय से कर्म परमाणुओं का आकर्षण होता है तब वह आकर्षण सघन और बहुविपाकी होता है। उनका संश्‍लेष गाढ़ होता है और तीव्र विस्फोट करने वाला होता है।

नन्दिवर्धन ने दुर्योधन चारकपाल के भव में तीव्र अध्यवसाय से कर्मों का उपचय किया था। तभी वर्तमान भव में उसको उसी रूप में फल मिला।

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं पंचमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, छट्ठस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां पञ्चमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, षष्ठस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के पांचवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! छठे अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं महुरा नामं नयरी। भंडीरे उज्जाणे। सुदरिसणे जक्खे। सिरिदामे राया। बंधुसिरी भारिया। पुत्ते नंदिवद्धणे कुमारे—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे जुवराया।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये मथुरा नाम नगरी। भण्डीरम् उद्यानम्। सुदर्शन: यक्ष:। श्रीदामा राजा। बन्धुश्री: भार्या। पुत्र: नन्दिवर्धन: कुमार:— अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर: युवराजा।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय मथुरा नाम की नगरी थी। भण्डीर नाम का उद्यान था। सुदर्शन यक्ष था। श्रीदाम राजा था। बंधुश्री भार्या थी। नन्दिवर्धन कुमार पुत्र था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था। वह युवराज था।

३. तस्स सिरिदामस्स सुबंधू नामं अमच्चे होत्था—'साम-दंड-भेय-उवप्पयाणनीतिसुप्पउत्त- नयविहण्णू'।।

तस्य श्रीदाम्‍न: सुबन्धु: नाम अमात्य: बभूव—'साम-दण्ड-भेद-उपप्रदाननीति-सुप्रयुक्त-नयविधज्ञ:।'

३. उस श्रीदाम राजा के सुबंधु नाम का अमात्य था। वह साम, दण्ड, भेद और उपप्रदान—इन चार नीतियों तथा सुप्रयुक्त नय की विधाओं का वेत्ता था।

४. तस्स णं सुबंधुस्स अमच्चस्स बहुमित्तपुत्ते नामं दारए होत्था— अहीण-पडिपुण्ण पंचिंदिय-सरीरे।।

तस्य सुबन्धो: अमात्यस्य बहुमित्रपुत्र: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्णपञ्चेन्द्रियशरीर:।

४. उस सुबंधु अमात्य के बहुमित्रपुत्र नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

५. तस्स णं सिरिदामस्स रण्णो चित्ते नामं अलंकारिए होत्था— सिरिदामस्स रण्णो चित्तं बहुविहं अलंकारियकम्मं करेमाणे सव्वट्ठाणेसु य सव्वभूमियासु य अंतेउरे य दिण्णवियारे यावि होत्था।।

तस्य श्रीदाम्‍न: राज्ञ: चित्र: नाम अलंकारिक: बभूव—श्रीदाम्‍न: राज्ञ: चित्रं बहुविधम् अलंकारिककर्म कुर्वाण: सर्वस्थानेषु च सर्वभूमिकासु च अन्त:पुरे च दत्तविचार: चापि बभूव।

५. उस श्रीदाम राजा के चित्र नाम का अलंकारिक (नाई) था। वह श्रीदाम राजा का आश्‍चर्यकारी बहुत प्रकार का क्षौर कर्म करता हुआ सभी स्थानों में, सभी भूमिकाओं में (महल की सभी मंजिलों में) तथा अन्त:पुर में राजा की आज्ञा से संचरण करता था।

६. तेणं कालेणं तेण समएणं सामी समोसढे। परिसा निग्गया, राया निग्गओ जाव परिसा पडिगया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये स्वामी समवसृत:। परिषद् निर्गता, राजा निर्गत: यावत् परिषद् प्रतिगता।

६. उस काल और उस समय स्वामी समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। राजा ने निर्गमन किया यावत् परिषद् लौट गई।

गोयमेण नंदिवद्धणस्स पुव्वभव-पुच्छा-पदं

७. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी जाव रायमग्गमोगाढे। तहेव हत्थी, आसे, पुरिसे पासइ। तेसिं च णं पुरिसाणं मज्झगयं एगं पुरिसं पासइ जाव नर-नारीसंपरिवुडं।।

गौतमेन नन्दिवर्धनस्य पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी यावत् राजमार्गमवगाढ:। तथैव हस्तिन:, अश्‍वान्, पुरुषान् पश्यति। तेषां च पुरुषाणां मध्यगतम् एकं पुरुषं पश्यति यावत् नर-नारीसम्परिवृतम्।

गौतम के द्वारा नन्दिवर्धन का पूर्वभव-पृच्छा-पद

७. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी यावत् राजमार्ग पर आए। उसी प्रकार हाथी, घोड़े तथा पुरुषों को देखा। उन पुरुषों के मध्य यावत् पुरुष और स्त्रियों से संपरिवृत एक पुरुष को देखा।

८. तए णं तं पुरिसं रायपुरिसा चच्चरंसि तत्तंसि अयोमयंसि समजोइभूयंसि सीहासणंसि निवेसावेंति।

तयाणंतरं च णं पुरिसाणं मज्झगयं बहूहिं अयकलसेहिं तत्तेहिं समजोइभूएहिं, अप्पेगइया तंबभरिएहिं, अप्पेगइया तउयभरिएहिं, अप्पेगइया सीसगभरिएहिं, अप्पेगइया कलकलभरिएहिं, अप्पेगइया खारतेल्लभरिएहिं महया-महया रायाभिसेएणं अभिसिंचंति।

तयाणंतरं च तत्तं अयोमयं समजोइभूयं अयोमयं संडासगं गहाय हारं पिणद्धंति। तयाणंतरं च णं अद्धहारं पिणद्धंति तिसरियं पिणद्धंति पालंबं पिणद्धंति कडिसुत्तयं पिणद्धंति पट्टं पिणद्धंति मउडं पिणद्धंति। चिंता तहेव जाव वागरेइ—

तत: तं पुरुषं राजपुरुषा: चत्वरे तप्ते अयोमये ज्योति:समभूते सिंहासने निवेशयन्ति।

तदनन्तरं च पुरुषाणां मध्यगतं बहुभि: अय:कलशै: तप्तै: ज्योति:समभूतै:, अप्येकके ताम्रभृतै:, अप्येकके त्रपुकभृतै:, अप्येकके सीसकभृतै:, अप्येकके कलकलभृतै:, अप्येकके क्षारतैलभृतै: महता-महता राज्याभिषेकेण अभिषिञ्चन्ति।

तदनन्तरं च तप्तम् अयोमयं ज्योति:समभूतम् अयोमयं संदशकं गृहीत्वा हारं पिनह्यन्ति। तदनन्तरं च अर्धहारं पिनह्यन्ति त्रिसरकं पिनह्यन्ति प्रालम्बं पिनह्यन्ति कटीसूत्रकं पिनह्यन्ति पट्टं पिनह्यन्ति मुकुटं पिनह्यन्ति। चिन्ता तथैव यावत् व्याकरोति—

८. तब उस पुरुष को राजपुरुषों ने चौराहे पर अग्‍नि के समान तपे हुए लोह के सिंहासन पर बैठाया।

तदनन्तर पुरुषों के मध्यगत (उस पुरुष) का अग्‍नि के समान तप्त बहुत से लोह के कलशों से, उनमें से कुछ एक ने तांबे से भरे हुए, कुछ एक ने रांगे से भरे हुए, कुछ एक ने सीसे से भरे हुए, कुछ एक ने चूर्णमिश्रित जल से भरे हुए, कुछ एक ने खारे तैल से भरे हुए, उन कलशों से महान्-महान् राज्याभिषेक के रूप में अभिसिंचन किया।

उसके बाद अग्‍नि के समान तप्तलोहमय लोहे की संदशक (संडासी) को ग्रहण कर उसे हार पहनाया। उसके बाद अर्धहार पहनाया, त्रिसरक पहनाया, प्रालम्ब पहनाया, कटिसूत्र पहनाया, पट्ट पहनाया१, मुकुट पहनाया। उसी प्रकार विचार किया यावत् व्याकरण किया।

सूत्र ६-८

१. हार......पट्ट (हारं.....पट्टं)

प्रस्तुत सूत्र में पुरुष के पहनने योग्य आभूषणों का उल्लेख है—

हार—अठारह लड़ी वाली मोती की माला।

अर्धहार—नौ लड़ी वाली मोती की माला।

त्रिसरिक—तीन लड़ी वाली मोती की माला।

प्रालम्ब—मोती की माला।

कटिसूत्र—करधनी।

पट्ट—ललाट का आभूषण।

शब्द विमर्श

अलंकारियकम्मं—क्षौर कर्म।

दिण्णवियारे—संचरण की अनुज्ञा।

नंदिवद्धणस्स दुज्जोहणभव-वण्णग-पदं

९. एवं खलु गोयमा! तेण कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे सीहपुरे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

नन्दिवर्धनस्य दुर्योधनभव-वर्णक-पदम्

एवं खुल गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे सिंहपुरं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

नन्दिवर्धन का दुर्योधनभव-वर्णक-पद

९. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारत वर्ष में सिंहपुर नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय तथा समृद्ध था।

१०. तत्थ णं सीहपुरे नयरे सीहरहे नामं राया होत्था।।

तत्र सिंहपुरे नगरे सिंहरथ: नाम राजा बभूव।

१०. उस सिंहपुर नगर में सिंहरथ नाम का राजा था।

११. तस्स णं सीहरहस्स रण्णो दुज्जोहणे नामं चारगपाले होत्था—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तस्य सिंहरथस्य राज्ञ: दुर्योधन: नाम चारकपाल: बभूव—अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

११. उस सिंहरथ राजा के दुर्योधन नाम का कारागृह-अध्यक्ष था। वह अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द था।

१२. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारगपालस्स इमेयारूवे चारगभंडे होत्था

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य इदमेतद्रूपं चारकभाण्डं बभूव—

१२. उस कारागृह-अध्यक्ष२ दुर्योधन के ये इस प्रकार के चारक भाण्ड (कैदी को शिक्षित करने के उपकरण) थे—

सूत्र १२-१८

२. कारागृह-अध्यक्ष......सूत की रस्सी (चारगपाल...... सुत्तरज्जूण)

देश और राज्य की सुव्यवस्था के लिए अपराधी तत्त्वों के लिए दण्ड की व्यवस्था होती है। अपराधी को अपराध के अनुरूप दण्ड दिया जाता है। कारागार में भेजना दण्ड का ही एक विकल्प है। कारागार भेजने की परम्परा प्राचीन काल से लेकर अब तक चली आ रही है। लेकिन दण्डित करने के साधनों में समय-समय पर परिवर्तन होता रहा है। प्रस्तुत प्रसंग में कारागार में दंडित करने वाले अनेक साधनों का—उपायों का उल्लेख हुआ है—

चारकपाल—कारागृह-अध्यक्ष।

चारकभंड—कारागृह में दण्डित करने वाले उपकरण।

विभिन्न द्रव्यों से भरी लोहे की कुण्डियां—

ताम्रभृत—तांबे से भरी हुई।

त्रपुकभृत—रांगे से भरी हुई।

सीसकभृत—सीसे से भरी हुई।

कलकलभृत—चूर्ण आदि से मिश्रित जल से भरी हुई।

विभिन्न अंगों को बांधने वाले शस्त्र—

हस्तान्दुक—हाथ को बांधने वाले काष्ठमय बंधन।

पादान्दुक—पैरों को बांधने वाले काष्ठमय बंधन।

हडीण—काष्ठ की बेड़ी अथवा खोड़ा।

१३. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे अयकुंडीओ— अप्पेगइयाओ तंबभरियाओ, अप्पेगइयाओ तउयभरियाओ, अप्पेगइयाओ सीसगभरियाओ, अप्पेगइयाओ कलकल-भरियाओ, अप्पेगइयाओ खारतेल्लभरियाओ—अगणिकायंसि अद्दहियाओ चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: अय:कुण्ड्य:—अप्येकका: ताम्रभृता:, अप्येकका: त्रपुकभृता:, अप्येकका: सीसकभृता:, अप्येकका: कलकलभृता:, अप्येकका: क्षारतैलभृता:—अग्‍निकाये आद्रहिता: तिष्ठन्ति।

१३. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी लोहे की कुंडियां थीं। उनमें से कुछ एक तांबे से भरी हुई, कुछ एक रांगे से भरी हुई, कुछ एक सीसे से भरी हुई, कुछ एक चूर्णमिश्रित जल से भरी हुई तथा कुछ एक खारे तैल से भरी हुई— अग्‍निकाय (आग) पर उबलती रहती थी।

१४. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे उट्टियाओ—अप्पे-गइयाओ आसमुत्तभरियाओ, अप्पेगइयाओ हत्थिमुत्तभरियाओ, अप्पेगइयाओ उट्टमुत्तभरियाओ, अप्पेगइयाओ गोमुत्तभरियाओ, अप्पेगइयाओ महिसमुत्त-भरियाओ, अप्पेगइयाओ अयमुत्तभरियाओ, अप्पेगइयाओ एलमुत्तभरियाओ—बहुपडिपुण्णाओ चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: औष्ट्रिक्य:—अप्येकका: अश्‍वमूत्रभृता:, अप्येकका: हस्तिमूत्रभृता:, अप्येकका: उष्ट्रमूत्रभृता:, अप्येकका: गोमूत्रभृता:, अप्येकका: महिषमूत्रभृता:, अप्येकका: अजमूत्रभृता:, अप्येकका: एडमूत्रभृता:—बहुप्रतिपूर्णा: तिष्ठन्ति।

१४. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत से घड़े थे। उनमें से कुछ एक घोड़े के मूत्र से भरे हुए, कुछ एक हाथी के मूत्र से भरे हुए, कुछ एक ऊंट के मूत्र से भरे हुए, कुछ एक गोमूत्र से भरे हुए, कुछ एक भैंस के मूत्र से भरे हुए, कुछ एक बकरे के मूत्र से भरे हुए, कुछ एक भेड़ के मूत्र से परिपूर्ण भरे हुए थे।

१५. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारगपालस्स बहवे हत्थंडुयाण य पायंडुयाण य हडीण य नियलाण य संकलाण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: हस्तान्दुकानां च पादान्दुकानां च हडीनां च निगडानां च श्रृंखलानां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

१५. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत से हस्तान्दुक, पादान्दुक, हडी, बेड़ियों और सांकलों के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

१६. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे वेणुलयाण य वेत्तलयाण य चिंचालयाण य छियाण य कसाण य वायरासीण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: वेणुलतानां च वेत्रलतानां च चिञ्चालतानां च 'छियाण' च कशानां च वल्करश्मीनां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

१६. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत से वेणुलता, वेत्रलता, चिंचालता, चिकने (कोमल) चमड़े के बने चाबुक, चर्मयष्टिका, वट आदि वृक्ष की छाल से निर्मित चाबुक के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

सूत्र १६

शरीर पर प्रहार करने वाली बांस निर्मित विभिन्न लताएं या चाबुक—

वेणुलता—स्थलीय बांस की लता।

वेत्रलता—जलीय बांस की लता।

चिञ्चालता—ईमली की लता।

छिवाण—कोमल चमड़े का चाबुक।

कशा—चमड़े की यष्टि।

वल्करश्मि—वट की छाल से निर्मित रस्सी।

१७. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारगपालस्स बहवे सिलाण य लउडाण य मोग्गराण य कणंगराण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: शिलानां च लकुटानां च मुद्गराणां च कनङ्गराणां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

१७. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी शिलाएं, लाठियां, मुद्गर और कनङ्गर (पाषाण का शस्त्र विशेष) के शिखरबंद ढेर और सामान्य ढेर लगे हुए थे।

१८. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे तंतीण य वरत्ताण य वागरज्जूण य वालय-सुत्तरज्जूण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: तन्त्रीणां च वरत्राणं च वल्करज्जूनां च बालजसूत्ररज्जूनां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

१८. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी चमड़े की रस्सी, सामान्य रस्सी, वल्कलरस्सी, केशरज्जु तथा सूत२ की रस्सियों के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

सूत्र १८

रस्सी के प्रकार—

तन्त्री—चमड़े की रस्सी।

वरत्र—रस्सी।

वल्करज्जु—वृक्ष के छाल की रस्सी।

बालजसूत्ररज्जु—केश रज्जु तथा सूत की रस्सी।

१९. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे असिपत्ताण य करपत्ताण य खुरपत्ताण य कलंबचीरपत्ताण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: असिपत्राणां च करपत्राणां च क्षुरपत्राणां च कदम्बचीरपत्राणां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

१९. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी तलवार, करवत, उस्तरा तथा शस्त्र विशेष के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

२०. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे लोहखीलाण य कडसक्कराण य चम्मपट्टाण य अलीपट्टाण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: लोहकीलानां च 'कडसक्कराण' च चर्मपट्टानां च अलिपट्टानां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

२०. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी लोह की कीलें, बांस की शलाका, चर्मपट्ट, अलपट्ट (बिच्छु के पूंछ के आकार के शस्त्रविशेष) के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

२१. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे सूईण य डंभणाण य कोट्टिल्लाण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: सूचीनां च दम्भनानां च कौट्टिकानां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

२१. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत सी सूईयां, दम्भन, (दागने का शस्त्र विशेष) छोटे मुद्गरों के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

२२. तस्स णं दुज्जोहणस्स चारग-पालस्स बहवे सत्थाण य पिप्पलाण य कुहाडाण य नहच्छेयणाण य दब्भाण य पुंजा य निगरा य संनिक्खित्ता चिट्ठंति।।

तस्य दुर्योधनस्य चारकपालस्य बहव: शस्त्राणां च पिप्पलानां च कुठाराणां च नखच्छेदनानां च दर्भाणां च पुञ्जा: च निकरा: च सन्निक्षिप्ता: तिष्ठन्ति।

२२. उस कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन के पास बहुत से शस्त्र, छोटे उस्तरे३, कुठार, (फरसा) नखछेदनक तथा दर्भ के शिखरबंद ढेर तथा सामान्य ढेर लगे हुए थे।

सू. १७-२२

३. कनंगर......छोटा उस्तरा (कनङ्गर.....पिप्पलाव)

प्रस्तुत सूत्रों में अनेक प्रकार के शस्त्रों का उल्लेख हुआ है। हर युग में शस्त्रों का निर्माण होता है। प्राचीन काल में जिन शस्त्रों का दण्ड देने में उपयोग होता था उनकी जानकारी प्रस्तुत सूत्र से मिलती है यथा—

कनङ्गर—पाषाण का बना हथियार विशेष।

असिपत्र—तलवार।

करपत्र—करवत।

क्षुरपत्र—उस्तरा।

कदम्बचीर—शस्त्र विशेष।

कडसक्कर—वंश शलाका

अलीपट्ट—वृश्‍चिक आकृति का शस्त्र।

दम्भन—दागने का शस्त्र विशेष (लोह शलाका)

कोटिल्ल—छोटे मुद्गर।

पिप्पल—छोटा उस्तरा, क्षुर।

२३. तए णं से दुज्जोहणे चारगपाले सीहरहस्स रण्णो बहवे चोरे य पारदारिए य गंठिभेए य रायावकारी य अणहारए य बालघायए य विस्संभघायए य जूइगरे य संडपट्टे य पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता उत्ताणए पाडेइ, लोहदंडेणं मुहं विहाडेइ, विहाडेत्ता अप्पेगइए तत्ततंबं पज्जेइ, अप्पेगइए तउयं पज्जेइ, अप्पेगइए सीसगं पज्जेइ, अप्पेगइए कलकलं पज्जेइ, अप्पेगइए खारतेल्लं पज्जेइ, अप्पेगइयाणं तेणं चेव अभिसेगं करेइ।

अप्पेगइए उत्ताणए पाडेइ, पाडेत्ता आसमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए हत्थिमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए उट्टमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए गोमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए महिसमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए अयमुत्तं पज्जेइ, अप्पेगइए एलमुत्तं पज्जेइ।

अप्पेगइए हेट्ठामुहए पाडेइ छडछडस्स वम्मावेइ, वम्मावेत्ता अप्पेगइए तेणं चेव ओवीलं दलयइ। अप्पेगइए हत्थंडुयाइं बंधावेइ, अप्पेगइए पायंडुए बंधावेइ, अप्पेगइए हडिबंधणं करेइ, अप्पेगइए नियलबंधणं करेइ, अप्पेगइए संकोडिय-मोडियए करेइ, अप्पेगइए संकलबंधणं करेइ, अप्पेगइए हत्थच्छिण्णए करेइ, अप्पेगइए पायच्छिण्णए करेइ, अप्पेगइए नक्कछिण्णए करेइ, अप्पेगइए उट्ठछिण्णए करेइ, अप्पेगइए जिब्भछिण्णए करेइ, अप्पेगइए सीसछिण्णए करेइ, अप्पेगइए सत्थोवाडियए करेइ।

अप्पेगइए वेणुलयाहि य, अप्पेगइए वेत्तलयाहि य, अप्पेगइए चिंचालयाहि य, अप्पेगइए छियाहि य, अप्पेगइए कसाहि य, अप्पेगइए वायरासीहि य हणावेइ।

अप्पेगइए उत्ताणए कारवेइ, कारवेत्ता उरे सिलं दलावेइ, दलावेत्ता तओ लउडं छुहावेइ, छुहावेत्ता पुरिसेहिं उक्कंपावेइ।

अप्पेगइए तंतीहि य, अप्पेगइए वरत्ताहि य, अप्पेगइए वागरज्जूहि य, अप्पेगइए वालय सुत्तरज्जूहि य हत्थेसु य पाएसु य बंधावेइ, अगडंसि 'ओचूलं बोलगं' पज्जेइ।

अप्पेगइए असिपत्तेहि य, अप्पेगइए करपत्तेहि य, अप्पेगइए खुरपत्तेहि य अप्पेगइए कलंबचीरपत्तेहि य पच्छावेइ, पच्छावेत्ता खारतेल्लेणं अब्भंगावेइ।

अप्पेगइयाणं निलाडेसु य अवदूसु य कोप्परेसु य जाणूसु य खलुएसु य लोहकीलए य कडसक्कराओ य दवावेइ अलिए भंजावेइ।

अप्पेगइए सूईओ य डंभणाणि य हत्थंगुलियासु य पायंगुलियासु य कोट्टिल्लएहिं आउडावेइ, आउडावेत्ता भूमिं कंडुयावेइ।

अप्पेगइए सत्थेहि य अप्पेगइए पिप्पलेहि य अप्पेगइए कुहाडेहि य अप्पेगइए नहच्छेयणेहि य अंगं पच्छावेइ, दब्भेहि य कुसेहि य उल्लवद्धेहि य वेढावेइ, आयवंसि दलयइ, दलइत्ता सुक्के समाणे चडचडस्स उप्पाडेइ।।

तत: स दुर्योधन: चारकपाल: सिंहरथस्य राज्ञ: बहून् चोरान् च पारदारिकान् च ग्रन्थिभेदान् च राजापकारिण: च ॠणधारकान् च बालघातकान् च विश्रम्भघातकान् च द्यूतकरान् च षण्डपट्टान् च पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा उत्तानकान् पातयति, लोहदण्डेन मुखं विघटयति, विघट्य अप्येककान् तप्तताम्रं पाययति, अप्येककान् त्रपुकं पाययति, अप्येककान् सीसकं पाययति, अप्येककान् कलकलं पाययति, अप्येककान् क्षारतैलं पाययति, अप्येककेषां तेन चैव अभिषेकं करोति।

अप्येककान् उत्तानकान् पातयति, पातयित्वा अश्‍वमूत्रं पाययति, अप्येककान् हस्तिमूत्रं पाययति, अप्येककान् उष्ट्रमूत्रं पाययति, अप्येककान् गोमूत्रं पाययति, अप्येककान् महिषमूत्रं पाययति, अप्येककान् अजमूत्रं पाययति, अप्येककान् एडमूत्रं पाययति।

अप्येककान् अधोमुखान् पातयति 'छडछडस्स' वमयति, वमयित्वा अप्येककान् तेन चैव अवपीडां दापयति।

अप्येककान् हस्तान्दुकै: बन्धयति, अप्येककान् पादान्दुकै: बन्धयति, अप्येककान् हडिबन्धनं करोति, अप्येककान् निगडबन्धनं करोति, अप्येककान् संकोटितमोटितकान् करोति, अप्येककान् श्ृंखलाबन्धनान् करोति, अप्येककान् हस्तच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् पादच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् नक्रच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् ओष्ठच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् जिह्वाच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् शीर्षच्छिन्नकान् करोति, अप्येककान् शस्त्रोत्पाटितान् करोति।

अप्येककान् वेणुलताभि: च, अप्येककान् वेत्रलताभि: च, अप्येककान् चिञ्चालताभि: च, अप्येककान् 'छियाहि' च, अप्येककान् कशै: च, अप्येककान् वल्करश्मिभि: च घातयति।

अप्येककान् उत्तानकान् कारयति, कारयित्वा उरसि शिलां दापयति, दापयित्वा तत: लकुटं क्षेपयति, क्षेपयित्वा पुरुषै: उत्कम्पयति।

अप्येककान् तन्त्रीभि: च, अप्येककान् वरत्राभि: च, अप्येककान् वल्करज्जूभि: च, अप्येककान् बालजसूत्ररज्जुभि: च हस्तेषु च पादेषु च बन्धयति, अवटे अवचूलं 'बोलगं' पाययति।

अप्येककान् असिपत्रै: च, अप्येककान् करपत्रै: च, अप्येककान् क्षुरपत्रै: च, अप्येककान् कलम्बचीरपत्रै: च प्रतक्ष्णोति, प्रतक्ष्य क्षारतैलेन अभ्यञ्जयति।

अप्येककेषां ललाटेषु च अवदूषु च कूर्परेषु च जानुषु च खलुकेषु च लोहकीलकान् च 'कडसक्कराओ' च दापयति अलिकं भञ्जयति।

अप्येककान् सूची: च दम्भनानि च हस्ताङ्गुलिकासु च पादाङ्गुलिकासु च कौट्टिककै: आकुट्यति, आकुट्य भूमिं कण्डूययति।

अप्येककान् शस्त्रै: च अप्येककान् पिप्पलै: च अप्येककान् कुठारै: च अप्येककान् नखच्छेदनकै: च अङ्गान् प्रतक्ष्णोति, दर्भै: च कुशै: च आर्द्रवर्ध्रै: च वेष्टयति, आतपे दापयति, दापयित्वा शुष्के सति 'चडचडस्स' उत्पाटयति।

२३. तब वह कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन सिंहरथ राजा के बहुत से चोरों को, पारदारिकों (परस्त्रीलम्पट) को, जेबकतरों को, राजा का अपकार करने वालों को, कर्जदारों को, बालहत्या करने वालों को, विश्‍वासघात करने वालों को, जूआं खेलने वालों को तथा धूर्त लोगों को राजपुरुषों से पकड़वाता, पकड़वाकर सीधा पटकवाता (गिरवा देता) लोहदण्ड से मुंह को खुलवाता, खुलवाकर कुछ एक को गरम तांबा पिलाता, कुछ एक को रांगा पिलाता, कुछ एक को सीसा पिलाता, कुछ एक को चूर्णमिश्रित जल पिलाता, कुछ एक को क्षारयुक्त तैल पिलाता तथा कुछ एक का इन्हीं से अभिषेक करता था।

कुछ एक को सीधा (ऊर्ध्वमुख) गिरवाता, गिरवाकर घोड़े का मूत्र पिलाता, कुछ एक को हाथी का मूत्र पिलाता, कुछ एक को ऊंट का मूत्र पिलाता, कुछ एक को गाय का मूत्र पिलाता, कुछ एक को भैंस का मूत्र पिलाता, कुछ एक को बकरे का मूत्र पिलाता, कुछ एक को भेड़ का मूत्र पिलाता था।

कुछ एक को औंधे मुंह (अधोमुख) गिरवाता, छड़-छड़ शब्द-पूर्वक वमन करवाता, वमन करवाकर कुछ एक को उसी के द्वारा पीड़ा पहुंचाता।

कुछ एक को हस्तबन्धनों से बन्धवाता, कुछ एक को पैर के बन्धनों से बन्धवाता, कुछ एक को खोड़े में बांधता, कुछ एक को बेड़ियों के बन्धन से बांधता, कुछ एक को सिकोड़ता, मरोड़ता, कुछ एक को सांकलों के बंधनों से बांधता, कुछ एक के हाथों का छेदन करता, कुछ एक के पैरों का छेदन करता, कुछ एक के नाक का छेदन करता, कुछ एक के होठों का छेदन करता, कुछ एक के जीभ का छेदन करता, कुछ एक के मस्तक का छेदन करता, कुछ एक को शस्त्र से चीरता (चीर-फाड़ करता) था।

कुछ एक को वेणुलता से, कुछ एक को वेत्रलता से, कुछ एक को चिंचालता से, कुछ एक को कोमल चमड़े के चाबुक से, कुछ एक को चर्मयष्टिका से, कुछ एक को वट आदि की छाल से निर्मित चाबुक (रस्सी) से पिटवाता था।

कुछ एक को सीधे मुंह गिरवाता, गिरवाकर छाती पर शिला रखवाता, रखवाकर वहां लक्कड़ डलवाता, लक्कड़ डलवाकर पुरुषों के द्वारा उसे उत्कंपित (हिलवाता) करवाता था।

कुछ एक को चमड़े की रस्सी से, कुछ एक को सामान्य रस्सी से, कुछ एक को वल्कल रस्सी से, कुछ एक को केशरज्जू तथा सूत की रस्सियों से हाथों और पैरों को बंधवाता तथा कुएं में उल्टा (अध:शिर, पैर ऊपर करके) लटका कर उसे खींचवाता था।

कुछ एक को तलवारों से, कुछ एक को करवतों (करौते) से, कुछ एक को उस्तरों से, कुछ एक को शस्त्र विशेष से छिलवाता, छिलवाकर क्षारयुक्त तैल से मर्दन करवाता था।

कुछ एक के ललाट में, कण्ठमणि में, कोहनी में, घुटनों में, टखनों में लोहे की कीलें, बांस की शलाका ठुकवाता तथा बिच्छू के डंक लगवाता था।

कुछ एक के हाथों की अंगुलियों में, पैरों की अंगुलियों में, सूइयां तथा दागने के शस्त्र विशेष को मुद्गरों से ठुकवाता, ठुकवाकर (उन्हीं हाथों पैरों से) जमीन को खुदवाता था।

कुछ एक के शस्त्रों से, कुछ एक के क्षुरों से, कुछ एक के कुठारों से, कुछ एक के नखछेदनकों से शरीर के अंगों को छिलवाता, दर्भों, कुशों और आर्द्र चमड़ों से उन्हें वेष्टित (बांधता) करवाता, आतप (धूप) में डलवा देता, डलवा कर (दर्भ आदि) सूख जाने पर चड़चड़ शब्दपूर्वक उन्हें उतार देता था।

सू. २३

शब्द विमर्श

पुंज—शिखर बन्ध ढेर।

निगर—सामान्य ढेर

ओवील—वेदना।

अगड—कूप।

ओचूल बोलग पज्जेइ—सिर नीचा और पैर ऊपर कर पानी में डुबोकर खींचना।

निडाल—ललाट।

अवदू—कण्ठमणि।

कोप्पर—हाथ का मध्य भाग।

खलुए—पैर का मणिबन्ध।

अलिए—बिच्छु के डंक।

आउडावेइ—प्रवेश करवाना।

दब्भ—मूल सहित दर्भ।

कुस—मूल रहित कुश।

२४. तए णं से दुज्जोहणे चारगपाले एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावकम्मं समज्जिणित्ता एगतीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा छट्ठीए पुढवीए उक्कोसेणं बावीससागरोवमठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स दुर्योधन: चारकपाल: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य एकत्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा षष्ठ्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण द्वाविंशतिसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

२४. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह कारागृह-अध्यक्ष दुर्योधन अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके इकतीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर छठी पृथ्वी में बाईस सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

नंदिवद्धणस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

२५. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव महुराए नयरीए सिरिदामस्स रण्णो बंधुसिरीए देवीए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

नन्दिवर्धनस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव मथुरायां नगर्यां श्रीदाम्‍न: राज्ञ: बन्धुश्रिय: देव्या: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

नन्दिवर्धन का वर्तमानभव-वर्णक-पद

२५. तदनन्तर वह उद्वर्तन कर यहीं मथुरा नगरी में श्रीदाम राजा की बन्धुश्री देवी की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

२६. तए णं बंधुसिरी नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं जाव दारगं पयाया।।

तत: बन्धुश्री: नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु यावत् दारकं प्रजाता।

२६. तब बन्धुश्री ने नौ महीने पूरे होने पर यावत् बालक को जन्म दिया।

२७. तए णं तस्स दारगस्स अम्मापियरो निव्वत्तबारसाहे इमं एयारूवं नामधेज्जं करेंति—होउ णं अम्हं दारगे नंदिवद्धणे नामेणं।।

तत: तस्य दारकस्य अम्बापितरौ निवृत्तद्वादशाहे इदम् एतद्रूपं नामधेयं कुरुत:—भवतु आवयो: दारक: नन्दिवर्धन: नाम्‍ना।

२७. तब उस बालक के माता-पिता ने बारहवें दिन यह इस प्रकार का नामकरण किया—हमारे बालक का नाम नन्दिवर्धन हो।

२८. तए णं से नंदिवद्धणे कुमारे पंचधाईपरिवुडे जाव परिवड्ढइ।।

तत: स नन्दिवर्धन: कुमार: पञ्चधात्रीपरिवृत: यावत् परिवर्धते।

२८. तब वह नन्दिवर्धन कुमार पांच धायमाताओं से परिवृत हो यावत् परिवृद्ध होने लगा।

२९. तए णं से नंदिवद्धणे कुमारे उम्मुक्कबालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते विहरइ जाव जुवराया जाए यावि होत्था।।

तत: स नन्दिवर्धन: कुमार: उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: विहरति यावत् युवराजा जात: चापि बभूव।

२९. तब वह नन्दिवर्धन कुमार बाल्यावस्था को लांघकर विज्ञ और कला का पारगामी बन यौवन को प्राप्त कर विहरण करने लगा यावत् युवराज भी बन गया।

३०. तए णं से नंदिवद्धणे कुमारे रज्जे य जाव अंतेउरे य मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे इच्छइ सिरिदामं रायं जीवियाओ ववरोवेत्ता सयमेव रज्जसिरिं कारेमाणे पालेमाणे विहरित्तए।।

तत: स नन्दिवर्धन: कुमार: राज्ये च यावत् अन्त:पुरे च मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: इच्छति श्रीदामानं राजानं जीविताद् व्यपरोप्य स्वयमेव राज्यश्रियं कारयन् पालयन् विहर्तुम्।

३०. तब राज्य में यावत् अन्त:पुर में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बने उस नन्दिवर्धन कुमार ने श्रीदाम राजा को जीवन से रहित कर (मारकर) स्वयं ही राज्य श्री का भोग करते हुए, पालन करते हुए विहरण करने की इच्छा की।

३१. तए णं से नंदिवद्धणे कुमारे सिरिदामस्स रण्णो बहूणि अंतराणि य छिद्दाणि य विरहाणि य पडिजागरमाणे विहरइ।।

तत: स नन्दिवर्धन: कुमार: श्रीदाम्‍न: राज्ञ: बहूनि अन्तराणि च छिद्राणि च विरहान् च प्रतिजाग्रत् विहरति।

३१. तब वह नन्दिवर्धन कुमार श्रीदाम राजा के बहुत से अन्तरों, छिद्रों और विरहों को खोजता हुआ विहरण करने लगा।

सू. ३१

अंतराणि—अवसर।

छिद्दाणि—परिवार से रहित।

विरहाणि—एकान्त।

३२. तए णं से नंदिवद्धणे कुमारे सिरिदामस्स रण्णो अंतरं अलभ-माणे अण्णया कयाइ चित्तं अलंकारियं सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—तुमं णं देवाणुप्पिया! सिरिदामस्स रण्णो सव्वट्ठाणेसु य सव्वभूमियासु य अंतेउरे य दिण्णवियारे सिरिदामस्स रण्णो अभिक्खणं-अभिक्खणं अलंकारियं कम्मं करेमाणे विहरसि, तं णं तुमं देवाणुप्पिया! सिरिदामस्स रण्णो अलंकारियं कम्मं करेमाणे गीवाए खुरं निवेसेहि। तो णं अहं तुमं अद्धरज्जियं करिस्सामि। तुमं अम्हेहिं सद्धिं उरालाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरिस्ससि।।

तत: स नन्दिवर्धन: कुमार: श्रीदाम्‍न: राज्ञ: अन्तरम् अलभमान: अन्यदा कदाचिद् चित्रम् अलंकारिकं शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—त्वं देवानुप्रिय! श्रीदाम्‍न: राज्ञ: सर्वस्थानेषु च सर्वभूमिकासु च अन्त:पुरे च दत्तविचार: श्रीदाम्‍न: राज्ञ: अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णम् अलंकारिकं कर्म कुर्वाण: विहरसि, तत् त्वं देवानुप्रिय! श्रीदाम्‍न: राज्ञ: अलंकारिकं कर्म कुर्वाण: ग्रीवायां क्षुरं निवेशय। तत: अहं त्वाम् अर्धराज्यिकं करिष्यामि। त्वम् अस्माभि: सार्द्धम् उदारान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरिष्यसि।

३२. तब उस नन्दिवर्धन कुमार ने श्रीदाम राजा के अन्तर को प्राप्त नहीं करने पर अन्य किसी समय चित्र नाई को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम श्रीदाम राजा के सभी स्थानों में, सभी भूमिकाओं में तथा अन्त:पुर में अनुज्ञात संचरण वाले हो, श्रीदाम राजा के बार-बार क्षौर-कर्म करते हुए विहरण कर रहे हो, इसलिए देवानुप्रिय! तुम श्रीदाम राजा का क्षौर कर्म करते हुए उनकी गर्दन में क्षुर (उस्तरे) को घुसा दो (प्रविष्ट करा दो) तो मैं तुम्हें आधा राज्य दे दूंगा। तुम हमारे साथ प्रधान भोगार्ह भोगों का भोग करते हुए विहरण करोगे।

३३. तए णं से चित्ते अलंकारिए नंदिवद्धणस्स कुमारस्स वयणं एयमट्ठं पडिसुणेइ।।

तत: स चित्र: अलंकारिक: नन्दिवर्धनस्य कुमारस्य वचनम् एतमर्थं प्रतिश्रृणोति।

३३. तब उस चित्र नाई ने नन्दिवर्धन कुमार के इस अर्थ वाले वचन को स्वीकार किया।

३४. तए णं तस्स चित्तस्स अलंकारियस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था जइ णं मम सिरिदामे राया एयमट्ठं आगमेइ, तए णं मम न नज्जइ केणइ असुभेणं कु-मारेणं मारिस्सइ त्ति कट्टु भीए तत्थे तसिए उव्विगे संजायभए जेणेव सिरिदामे राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सिरिदामं रायं रहस्सियगं करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी—एवं खलु सामी! नंदिवद्धणे कुमारे रज्जे य जाव अंतेउरे मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे इच्छइ तुब्भे जीवियाओ ववरोवित्ता सयमेव रज्जसिरिं कारेमाणे पालेमाणे विहरित्तए।।

तत: तस्य चित्रस्य अलंकारिकस्य अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: सकल्प: समुदपादि यदि मम श्रीदामा राजा एतमर्थम् आगमयति, तत: माम् न ज्ञायते केनचिद् अशुभेन कु-मारेण मारयिष्यति इति कृत्वा भीत: त्रस्त: 'तसिए' उद्विग्‍न: संजातभय: यत्रैव श्रीदामा राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रीदामानं राजानं राहस्यिकं करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! नन्दिवर्धन: कुमार: राज्ये च यावत् अन्त:पुरे च मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: इच्छति त्वां जीविताद् व्यपरोप्य स्वयमेव राज्यश्रियं कारयन् पालयन् विहर्तुम्।

३४. तब उस चित्र नाई के इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित एवं मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ, यदि श्रीदाम राजा मेरे इस अर्थ को जान ले, तो पता नहीं (मैं नहीं जानता कि) वह किस अशुभ कुमौत से मुझे मारेगा। ऐसा सोचकर भीत, त्रस्त, शुष्क (तृषित), उद्विग्‍न और भयाक्रान्त होकर जहां पर श्रीदाम राजा था वहीं पहुंचा, पहुंचकर श्रीदाम राजा को एकान्त में दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! नन्दिवर्धन कुमार राज्य में यावत् अन्त:पुर में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न होकरतुमको जीवन से रहित कर (मारकर) स्वयं ही राज्यश्री को भोगते हुए, पालन करते हुए विहरण करना चाहता है।

३५. तए णं से सिरिदामे राया चित्तस्स अलंकारियस्स अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे तिवलिं भिउडिं निडाले साहट्टु नंदिवद्धणं कुमारं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, गिण्हावेत्ता एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

तत: स श्रीदामा राजा चित्रस्य अलंकारिकस्य अन्तिके एतमर्थं श्रुत्वा निशम्य आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: 'चंडिक्किए' 'मिसिमिसेमाणे' त्रिवलीं भृकुटिं ललाटे संहृत्य नन्दिवर्धनं कुमारं पुरुषै: ग्राहयति, ग्राहयित्वा एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

३५. तब उस श्रीदाम राजा ने चित्र नाई के पास इस अर्थ को सुनकर, अवधारण कर, क्रोध से तमतमाते हुए, रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से जलते हुए, त्रिवली युक्त भृकुटि को ललाट पर चढ़ाकर नन्दिवर्धन कुमार को पुरुषों से पकड़वाया, पकड़वाकर इस प्रकार के विधान से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

३६. तं एवं खलु गोयमा! नंदिवद्धणे कुमारे पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

तत् एवं खलु गौतम! नन्दिवर्धन: कुमार: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

३६. गौतम! इस प्रकार नन्दिवर्धन कुमार पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

नंदिवद्धणस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

३७. नंदिवद्धणे कुमार इओ चुए कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! नंदिवद्धणे कुमारे सट्ठिं वासाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए उक्कोससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ। संसारो तहेव। तओ हत्थिणाउरे नयरे मच्छत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तत्थ मच्छिएहिं वहिए समाणे तत्थेव सेट्ठिकुले पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ। बोहिं, सोहम्मे कप्पे, महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिनिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणं अंतं करेहिइ।।

नन्दिवर्धनस्य आगामिभव-वर्णक पदम्

नन्दिवर्धन: कुमार: इत: च्युत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति?कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! नन्दिवर्धन: कुमार षष्टिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्याम् उत्कर्षसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते। संसार: तथैव। तत: हस्तिनापुरे नगरे मत्स्यत्वेन उपपत्स्यते।

स: तत्र मात्स्यिकै: वधित: सन् तत्रैव श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति। बोधिं, सौधर्मे कल्पे, महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यते परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानाम् अन्तं करिष्यति।

नन्दिवर्धन का आगामी-भव-वर्णक-पद

३७. नन्दिवर्धन कुमार यहां से च्युत हो मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! नन्दिवर्धन कुमार साठ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी में उत्कृष्ट सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा। संसार परिभ्रमण उसी प्रकार। वहां से हस्तिनापुर नगर में मत्स्य के रूप में उत्पन्न होगा।

वह वहां मछुआरों के द्वारा वध को प्राप्त होने पर वहीं श्रेष्ठिकुल में पुत्र के रूप में उत्पन्न होगा। वहां बोधि (सम्यक्त्व) प्राप्त कर, सौधर्म कल्प में, वहां से महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध, बुद्ध, मुक्त तथा परिनिर्वाण को प्राप्त कर सब दु:खों का अंत करेगा।

निक्खेव-पदं

३८. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं छट्ठस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां षष्ठस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

३८. जम्बू! इस प्रकार (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के छठे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

उम्‍बरदत

7

उम्‍बरदत

आमुख

दु:ख विपाक के सातवें अध्ययन का नाम उम्बरदत्त है। गंगदत्ता का पुत्र उम्बरदत्त यक्ष की मनौती से पैदा हुआ था। इसलिए इसका नाम उम्बरदत्त रखा गया। माता-पिता की मृत्यु हो जाने से उसे घर से निकाल दिया गया। किसी समय उसके शरीर में एक साथ सोलह रोग उत्पन्न हो गए।

जब गौतम स्वामी ने उसको देखा तो भगवान् से पूछा—यह व्यक्ति कौन से पूर्वकृत दुश्‍चीर्ण पापकर्मों का फल भोग रहा है?

भगवान् ने उसके पूर्वभव के बारे में बताते हुए कहा—यह अपने पूर्वभव में धन्वन्तरि वैद्य था। आयुर्वेद के आठ अंगों का ज्ञाता था। जो भी व्याधिग्रस्त व्यक्ति उसके पास आता, उनमें किसी को मत्स्य का मांस, किसी को गाय का मांस, किसी को सूअर का मांस—इस प्रकार अनेक प्राणियों के मांस का निर्देश देता। स्वयं भी अनेक प्राणियों के मांस के साथ सुरा, मधु आदि का आस्वाद लेता हुआ विहरण करता था। इस असत् आचरण से अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके वह छट्ठी नरक में नैरयिक के रूप में उत्पन्न हुआ।

वहां से उद्वर्तन कर वह यहां उम्बरदत्त के रूप में पैदा हुआ है। यहां वह अपने पूर्वकृत कर्मों के कारण एक साथ सोलह रोगों का अनुभव कर रहा है।

प्रश्‍न होता है—उम्बरदत्त के एक साथ सोलह रोग उत्पन्न हुए, उसका क्या कारण था? रोगोत्पत्ति के अनेक कारण होते हैं—

• आयुर्वेद के अनुसार बीमारी का कारण है—वात, पित्त और कफ का संतुलन नहीं होना।

• होम्योपैथी के अनुसार बीमारी का कारण है—प्राण शक्ति का असंतुलन।

• प्राकृतिक चिकित्सा के अनुसार बीमारी का कारण है—विजातीय तत्त्वों का एकत्रित होना।

• अध्यात्म दर्शन के अनुसार बीमारी का कारण है—असातवेदनीय का उदय।

निशीथ भाष्य में असातवेदनीय बंध के पांच कारणों का उल्लेख हुआ है—

१. प्राणियों पर अनुकम्पा नहीं करना।

२. व्रतों का पालन नहीं करना।

३. दान में रुचि नहीं होना।

४. गुरु में भक्ति नहीं होना।

५. क्षमाशीलता का अभाव।

धन्वन्तरि वैद्य के भव में हिंसा आदि कारणों से उसने तीव्र असातवेदनीय कर्मों का अर्जन किया था। उम्बरदत्त के भव में उन असातवेदनीय कर्मों का बीमारी के रूप में उदय हुआ, जिससे उसने प्रतिकूल संवेदन का अनुभव किया। ऐसी संभावना की जा सकती है।

सत्तमं अज्झयणं: सप्तम अध्ययन

उंबरदत्ते: उंबरदत्त

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं छट्ठस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, सत्तमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां षष्ठस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, सप्तमस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के छठे अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण भगवान महावीर ने सातवें अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं पाडलिसंडे नयरे। वणसंडे उज्जाणे। उंबरदत्ते जक्खे।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये पाटलिषण्डं नगरम्। वनषण्डम् उद्यानम्। उम्बरदत्त: यक्ष:।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय पाटलिषण्ड नाम का नगर था। वनषण्ड उद्यान था। उंबरदत्त यक्ष था।

३. तत्थ णं पाडलिसंडे नयरे सिद्धत्थे राया।।

तत्र पाटलिषण्डे नगरे सिद्धार्थ: राजा।

३. वहां पाटलिषण्ड नगर में सिद्धार्थ राजा था।

४. तत्थ णं पाडलिसंडे नयरे सागरदत्ते सत्थवाहे होत्था—अड्ढे। गंगदत्ता भारिया।।

तत्र पाटलिषण्डे नगरे सागरदत्त: सार्थवाह: बभूव—आढ्य:। गंगदत्ता भार्या।

४. वहां पाटलिषण्ड नगर में सागरदत्त सार्थवाह था। वह आढ्य था। गंगदत्ता भार्या थी।

५. तस्स णं सागरदत्तस्स पुत्ते गंगदत्ताए भारियाए अत्तए उंबरदत्ते नामं दारए होत्था— अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदिय-सरीरे।।

तस्य सागरदत्तस्य पुत्र: गंगदत्ताया: भार्याया: आत्मज: उम्बरदत्त: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर:।

५. उस सागरदत्त का पुत्र गंगदत्ता भार्या का आत्मज उंबरदत्त नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

६. तेणं कालेणं तेणं समएणं समोसरणं जाव परिसा पडिगया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये समवसरणं यावत् परिषद् प्रतिगता।

६. उस काल और उस समय समवसरण हुआ यावत् परिषद् लौट गई।

गोयमेण उंबरदत्तस्स पुव्वभवपुच्छा-पदं

७. तेणं कालेणं तेणं समएणं भगवं गोयमे तहेव जेणेव पाडलिसंडे नयरे तेणेव उवागच्छइ, उवाग-च्छित्ता पाडलिसंडं नयरं पुरत्थि-मिल्लेणं दुवारेणं अणुप्पविसइ, अणुप्पविसित्ता तत्थ णं पासइ एगं पुरिसं—कच्छुल्लं कोढियं दाओयरियं भगंदलियं अरिसिल्लं कासिल्लं सासिल्लं सोगिलं 'सूय-मुहं सूयहत्थं' सूयपायं सडिय-हत्थंगुलियं सडियपायंगुलियं सडियकण्णनासियं रसियाए य पूएण य थिविथिविंतं वणमुह-किमिउत्तुयंत-पगलंतपूयरुहिरं लालापगलंतकण्णनासं अभिक्खणं-अभिक्खणं पूय-कवले य रुहिरकवले य किमिय-कवले य वममाणं कट्ठाइं कलुणाइं वीसराइं कूवमाणं मच्छियाचडगरपहकरेणं अण्णि-ज्जमाणमग्गं फुट्ट-हडाहडसीसं दंडिखंडवसणं खंडमल्लखंड-घडहत्थगयं गेहे-गेहे देहंबलियाए वित्तिं कप्पेमाणं पासइ। तया भगवं गोयमे उच्च-नीय-मज्झिम-कुलाइं अडमाणे अहा-पज्जत्तं समुदाणं गिण्हइ पाडलि-संडाओ नयराओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता भत्तपाणं आलोएइ, भत्तपाणं पडिदंसेइ, समणेणं भगवया महावीरेणं अब्भणुण्णाए समाणे अमुच्छिए अगिद्धे अगढिए अणज्झोववण्णे बिलमिव पण्णगभूते अप्पाणेणं आहारमाहारेइ, संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

गौतमेन उम्बरदत्तस्य पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये भगवान् गौतम: तथैव यत्रैव पाटलिषण्डं नगरं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य पाटलिषण्डं नगरं पौरस्त्येन द्वारेण अनुप्रविशति, अनुप्रविश्य तत्र पश्यति एकं पुरुषं-कच्छुमन्तं कुष्ठिकं दाकोदरिकं भगन्दरिकम् अर्शस्वन्तं कासिकं श्‍वासिनं 'सोगिलं' (शोफवन्तं) 'शूनमुखं शूनहस्तं' शूनपादं शटितहस्तांगुलिकं शटित-पादांगुलिकं शटितकर्णनासिकं 'रसियाए' च पूयेन च 'थिविथिविंतं' व्रणमुख-कृमि-उत्तुदन्तं-प्रगलत्पूयरुधिरं लालाप्रगलत्कर्णनासम् अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं पूयकवलान् च रुधिरकवलान् च कृमिकवलान् च वमन्तं कष्टान् करुणान् विस्वरान् कूजन्तं मक्षिका'चडगरपहकरेण' अन्वीयमानमार्गं स्फुट-'हडाहड'शीर्षं 'दण्डि'खण्डवसनं खण्डमल्लखण्डघटहस्तगतं गेहे-गेहे देहबलिकया वृत्तिं कल्पयन्तं पश्यति। तदा भगवान् गौतम: उच्च-नीच-मध्यम-कुलानि अटन् यथापर्याप्तं समुदानं गृह्णाति पाटलिषण्डात् नगरात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य भक्तपानम् आलोचयति, भक्तपानं प्रतिदर्शयति, श्रमणेन भगवता महावीरेण अभ्यनुज्ञात: सन् अमूर्च्छित: अगृद्ध: अग्रथित: अनध्युपपन्न: बिलमिव पन्नगभूत: आत्मना आहारम् आहरति, संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।

गौतम के द्वारा उंबरदत्त का पूर्वभवपृच्छा-पद

७. उस काल और उस समय भगवान गौतम उसी प्रकार जहां पाटलिषण्ड नगर था वहीं पहुंचे, पहुंचकर पाटलिषण्ड नगर में पूर्व दिशा के द्वार से प्रवेश किया, प्रवेश कर वहां एक पुरुष को देखा—जो खुजली रोग से युक्त, कोढ़ी, जलोदर रोग से युक्त, भगन्दर का रोगी, बावासीर का रोगी, खांसी का रोगी, श्‍वास का रोगी, शोथ (सूजन) का रोगी१, सूजे हुए मुंह वाला, सूजे हुए हाथों वाला, सूजे हुए पैरों वाला, सड़ी हुई हाथों की अंगुलियों वाला, सड़ी हुई पैरों की अंगुलियों वाला, सड़े हुए कान-नाक वाला, रस्सी और पीप के कारण थिवथिव शब्द कर रहा था। उसके व्रण-मुखों में कृमी बिलबिला रहे थे, उनसे पीप तथा रुधिर बह रहा था। क्लेद तंतुओं से कान और नाक गल रहे थे। वह बार-बार पीप के कवल, रुधिर के कवल, कृमि के कवल का वमन करता हुआ, दु:खद, करुण और विकृत स्वर में बोल रहा था। मक्खियों का विस्तृत समूह उसके मार्ग का अनुकरण कर रहा था। वह अत्यधिक बिखरे हुए बालों वाला था तथा थिगल (पैबन्द) लगे हुए वस्त्र खण्ड धारण किये हुए था। उसके हाथ में फूटा हुआ भिक्षापात्र तथा फूटा हुआ घड़ा था। वह घर-घर में भिक्षा के द्वारा आजीविका यापन करता था।

सूत्र ७

१. खुजली रोग से युक्त......सूजन का रोगी (कच्छुल्ले..... सोगिलं)

प्रस्तुत प्रसंग में अनेक रोगों का उल्लेख किया गया है। रोगोत्पत्ति के अनेक कारण हो सकते हैं। ठाणं सूत्र में रोगोत्पत्ति के नौ कारणों का उल्लेख हुआ है। आयुर्वेद के अनुसार धातुओं की विषमता से रोग उत्पन्न होते हैं। प्राकृतिक चिकित्सकों का कथन है—शरीर में जब विजातीय तत्त्व एकत्रित हो जाते हैं तब रोग पैदा होते हैं। रोगों के दो प्रकार हैं—

१. जो दीर्घकालिक तथा स्थायी होते हैं वे रोग कहलाते हैं।

२. जो सद्योघाती होते हैं वे आतंक कहलाते हैं। यहां दोनों प्रकार के रोगों का एक साथ उल्लेख हुआ है।

कच्छुल्ल—खुजली रोग युक्त।

दाओयरिय—जलोदर रोग युक्त।

अरिसिल्ल—बवासीर युक्त।

सासिल्ल—श्‍वास रोग युक्त।

सोगिल—सूजन रोग युक्त।

उपासकदशा में सोलह प्रकार के रोग और आंतक का उल्लेख हुआ है—

१. श्‍वास—दमा।

२. दमा—खांसी।

३. ज्वर—बुखार।

४. दाह—शरीर में जलन।

५. कुक्षिशूल—पेट में शूल चलना।

६. भंगदर—गुदा पर फोड़ा।

७. अर्श—बवासीर।

८. अजीर्ण—भोजन का पाचन न होना।

९. दृष्टिशूल—आंख में शूल चलना।

१०. मूर्द्धशूल—सिर में शूल चलना।

११. अकारिक—अरुचि, भूख न लगना।

१२. अक्षिवेदना—आंख में दर्द।

१३. कर्ण वेदना—कान में दर्द।

१४. कण्डू—खुजली।

१५. उदर रोग—जलोदर आदि पेट की बीमारी।

१६. कोढ—कुष्ठ रोग।

(देखें उपासकदशा अध्ययन ४/३९)

शब्द विमर्श

थिविथिवितं—अनुकरण वाची शब्द।

रसिय—व्रण से निकलता सफेद खून।

पूअ—व्रण से निकला हुआ दुर्गन्धकारी रक्त।

अभिक्खण—पुन: पुन:।

कट्ठाइ—क्लेशहेतु वचन।

कलुणाइ—करुणोत्पादक वचन।

वीसराइ—विरूप वचन।

कूयमाण—अव्यक्त वचन।

देहंबलिया—भिक्षावृत्ति।

तब भगवान गौतम ने उच्च, नीच, मध्यम कुलों में भ्रमण करते हुए यथापर्याप्त सामुदानिक भिक्षा को ग्रहण किया, पाटलिषण्ड नगर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर वे जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं पहुंचे, पहुंचकर उन्होंने भक्तपान की आलोचना की, भक्तपान को दिखाया, श्रमण भगवान महावीर के द्वारा अभ्यनुज्ञात होने पर अमूर्च्छित, अगृद्ध, अग्रथित, अनध्युपपन्न हो बिल में घुसते हुए सर्प की भांति अपने द्वारा लाया हुआ आहार किया।२ वे संयम और तप के द्वारा अपने आपको भावित करते हुए विहरण करने लगे।

२. बिल में घुसते....आहार किया (बिलमिव पण्णगभूते...... आहारेइ)

आहार जीवन की अनिवार्य आवश्यकता है। आहार एक गृहस्थ भी करता है और साधु भी करता है। परन्तु दोनों के आहार करने की विधि में अन्तर होता है। यहां बताया गया है कि भगवान् गौतम ने अपने द्वारा लाया हुआ आहार किया। यह भगवान गौतम के श्रम का निदर्शन है। गणधर होते हुए भी वे अपना आहार स्वयं लाते। किसी दूसरे के द्वारा लाया हुआ आहार नहीं करते।

आहार करते समय गणधर गौतम उस आहार में आसक्त नहीं होते, अत: यहां गौतम को सर्प की उपमा दी है। नाग बिल में प्रवेश करते समय अपने शरीर से बिल का स्पर्श नहीं करता, सीधा उसमें प्रविष्ट हो जाता है। वैसे ही गौतम भी आहार का स्पर्श नहीं करते अर्थात् उसमें रस नहीं लेते।

८. तए णं से भगवं गोयमे दोच्चं पि छट्ठक्खमणपारणगंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेइ जाव पाडलिसंडं नयरं दाहिणिल्लेणं दुवारेणं अणुप्पविसइ, तं चेव पुरिसं पासइ—कच्छुल्लं तहेव जाव संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

तत: स भगवान् गौतम: द्वि: अपि षष्ठक्षपणपारणके प्रथमायां पौरुष्यां स्वाध्यायं करोति यावत् पाटलिषण्डं नगरं दाक्षिणात्येन द्वारेण अनुप्रविशति, तं चैव पुरुषं पश्यति—कच्छुमन्तं तथैव यावत् संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।

८. तब उन भगवान गौतम ने दूसरी बार भी बेले (षष्ठ भक्त) के पारणे के दिन प्रथम पौरुषी में स्वाध्याय किया यावत् पाटलिषण्ड नगर में दक्षिण दिशा के द्वार से प्रवेश किया। उसी कण्डू रोग से पीड़ित पुरुष को देखा। वे उसी प्रकार यावत् संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण करने लगे।

९. तए णं से भगवं गोयमे तच्चं पि छट्ठक्खमणपारणगंसि तहेव जाव पाडलिसंडं नयरं पच्चत्थिमिल्लेणं दुवारेणं अणुपविसमाणे तं चेव पुरिसं पासइ—कच्छुल्लं।।

तत: स भगवान् गौतम: त्रि: अपि षष्ठक्षपणपारणके तथैव यावत् पाटलिषण्डं नगरं पाश्‍चात्येन द्वारेण अनुप्रविशन् तं चैव पुरुषं पश्यति— कच्छुमन्तम्।

९. तब उन भगवान गौतम ने तीसरी बार भी बेले (षष्ठ भक्त) के पारणे के दिन उसी प्रकार यावत् पाटलिषण्ड नगर में पश्‍चिम दिशा के द्वार से प्रवेश करते हुए उसी कण्डूरोग से पीड़ित पुरुष को देखा।

१०. तए णं से भगवं गोयमे चउत्थं पि छट्ठक्खमणपारणगंसि तहेव जाव पाडलिसंडं नयरं उत्तरेणं दुवारेणं अणुपविसमाणे तं चेव पुरिसं पासइ—कच्छुल्लं।।

तत: स भगवान् गौतम: चतुर्थे अपि षष्ठक्षपणपारणके तथैव यावत् पाटलिषण्डं नगरम् उत्तरेण द्वारेण अनुप्रविशन् तं चैव पुरुषं पश्यति—कच्छुमन्तम्।

१०. तब उन भगवान गौतम ने चौथी बार भी बेले (षष्ठ भक्त) के पारणे के दिन उसी प्रकार यावत् पाटलिषण्ड नगर में उत्तर दिशा के द्वार से प्रवेश करते हुए उसी कण्डूरोग से पीड़ित पुरुष को देखा।

११. तए णं भगवओ गोयमस्स तं पुरिसं पासित्ता इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे—अहो णं इमे पुरिसे पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ। न मे दिट्ठा नरगा वा नेरइया वा। पच्चक्खं खलु अयं पुरिसे निरयपडिरूवियं वेयणं वेएइ त्ति कट्टु जाव समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता एवं वयासी—एवं खलु अहं भंते! छट्ठक्खमणपारणगंसि जाव रियंते जेणेव पाडलिसंडे नयरे तेणेव उवागच्छामि, उवागच्छित्ता पाडलिसंडं नयरं पुरत्थिमिल्लेणं दुवारेणं अणु-पविट्ठे। तत्थ णं एगं पुरिसं पासामि कच्छुल्लं जाव देहंबलियाए वित्तिं कप्पेमाणं।

तए णं अहं दोच्चछट्ठक्खमण-पारणगंसि दाहिणिल्लेणं दुवारेणं तहेव। तच्चछट्ठक्खमणपार-णगंसि पच्चत्थिमिल्लेणं दुवारेणं तहेव। तए णं अहं चोत्थ-छट्ठक्खमणपारणगंसि उत्तर-दुवारेणं अणुप्पविसामि, तं चेव पुरिसं पासामि कच्छुल्लं जाव देहंबलियाए वित्तिं कप्पेमाणं। चिंता ममं।।

तत: भगवत: गौतमस्य तं पुरुषं दृष्ट्वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुत्पन्न:—अहो! अयं पुरुष: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति। न मया दृष्टा: नरका: वा नैरयिका: वा। प्रत्यक्षं खलु अयं पुरुष: नरकप्रतिरूपिकां वेदनां वेदयति इति कृत्वा यावत् श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा एवम् अवादीत्—एवं खलु अहं भदन्त! षष्ठक्षपणपारणके यावत् रियन् यत्रैव पाटलिषण्डं नगरं तत्रैव उपागच्छामि, उपागम्य पाटलिषण्डं नगरं पौरस्त्येन द्वारेण अनुप्रविष्ट:। तत्र एकं पुरुषं पश्यामि कच्छुमन्तं यावत् देहबलिकया वृत्तिं कल्पयन्तम्।

तत: अहं द्वितीयषष्ठक्षपणपारणके दाक्षिणात्येन द्वारेण तथैव। तृतीय-षष्ठक्षपणपारणके पाश्‍चात्त्येन द्वारेण तथैव। तत: अहं चतुर्थषष्ठक्षपणपारणके उत्तरद्वारेण अनुप्रविशामि, तं चैव पुरुषं पश्यामि कच्छुमन्तं यावद् देहबलिकया वृत्तिं कल्पयन्तम्। चिन्ता मम।

११. तब उस पुरुष को देखकर भगवान गौतम के यह इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ—अहो! यह पुरुष पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है। मैंने नरक और नैरयिकों को नहीं देखा। यह पुरुष प्रत्यक्ष नरक के समान वेदना भोग रहा है। ऐसा सोचकर यावत् श्रमण भगवान महावीर को वन्दना की नमस्कार किया, वन्दना कर नमस्कार कर इस प्रकार कहा—भंते! मैं बेले (षष्ठ भक्त) केे पारणे के दिन यावत् घूमता हुआ जहां पाटलिषण्ड नगर है वहीं पहुंचा, पहुंचकर पाटलिषण्ड नगर में पूर्व के द्वार से प्रविष्ट हुआ। वहां कण्डू रोग से पीड़ित यावत् भिक्षा द्वारा आजीविका यापन करते हुए एक पुरुष को देखा।

उसके बाद दूसरी बार बेले (षष्ठ भक्त) के पारणे के दिन दक्षिण के द्वार से उसी प्रकार। तीसरी बार बेले (षष्ठ भक्त) के पारणे के दिन पश्‍चिम के द्वार से उसी प्रकार। उसके बाद मैंने चौथी बार बेले (षष्ठभक्त) के पारणे के दिन उत्तर के द्वार से प्रवेश किया और उसी कण्डूरोग से पीड़ित तथा भिक्षा से आजीविका यापन करते हुए पुरुष को देखा। मेरे मन में विचार उत्पन्न हुआ।

१२. से णं भंते! पुरिसे पुव्वभवे के आसि? किंनामए वा किंगोत्ते वा? कयरंसि गामंसि वा नयरंसि वा? किं वा दच्चा किं वा भोच्चा किं वा समायरित्ता, केसिं वा पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ?

स भदन्त! पुरुष: पूर्वभवे क: आसीत्? किंनामक: वा किंगोत्र: वा? कतरस्मिन् ग्रामे वा नगरे वा? किं वा दत्वा किं वा भुक्त्वा किं वा समाचर्य, केषां वा पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति?

१२. भंते! वह पुरुष पूर्वभव में कौन था? क्या नाम अथवा क्या गोत्र था? किस ग्राम या नगर का था? क्या देकर, क्या खाकर, क्या समाचरण कर, किन पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है?

उंबरदत्तस्स धण्णंतरिभव-वण्णग-पदं

१३. गोयमाइ! समणे भगवं महावीरे भगवं गोयमं एवं वयासी—एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे विजयपुरे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

उम्बरदत्तस्य धन्वन्तरिभव-वर्णक-पदम्

अयि गौतम! श्रमण: भगवान् महावीर: भगवन्तं गौतमम् एवम् अवादीत्—एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे विजयपुरं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

उंबरदत्त का धन्वन्तरिभव-वर्णक-पद

१३. अयि गौतम! श्रमण भगवान महावीर ने भगवान गौतम को इस प्रकार कहा— गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप में भारत वर्ष में विजयपुर नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय तथा समृद्ध था।

१४. तत्थ णं विजयपुरे नयरे कणगरहे नामं राया होत्था।।

तत्र विजयपुरे नगरे कनकरथ: नाम राजा बभूव।

१४. उस विजयपुर नगर में कनकरथ नाम का राजा था।

१५. तस्स णं कणगरहस्स रण्णो धण्णंतरी नामं वेज्जे होत्था— अट्ठंगाउव्वेयपाढए (तं जहा—१. कुमारभिच्चं २. सालागे ३. सल्लहत्ते ४. कायतिगिच्छा ५. जंगोले ६. भूयविज्जे ७. रसायणे ८. वाजीकरणे) सिवहत्थे सुहहत्थे लहुहत्थे।।

तस्य कनकरथस्य राज्ञ: धन्वन्तरि: नाम वैद्य: बभूव—अष्टाङ्गायुर्वेदपाठक: (तद्यथा—१. कुमारभृत्यम् १. शालाक्यम् ३. शाल्यहत्यम् ४. कायचिकित्सा ५. जाङ्गुलम् ६. भूतविद्या ७. रसायनम् ८. वाजीकरणम्।) शिवहस्त: शुभहस्त: लघुहस्त:।

१५. उस कनकरथ राजा के धन्वन्तरि नाम का वैद्य था। वह आयुर्वेद के आठ अंगों का पाठक था—यथा—१. कुमारभृत्य २. शालाक्य ३. शाल्यहत्य ४. काय-चिकित्सा ५. जांगुल ६. भूतविद्या ७. रसायन ८. वाजीकरण।३ वह धन्वन्तरि वैद्य शिव हस्त, शुभ हस्त तथा लघु हस्त४ था।

सूत्र १५

३. आयुर्वेद के आठ अंगों का पाठक (अट्ठंगाउव्वेयपाठए)

आयुर्वेद का अर्थ है जीवन के उपक्रम और संरक्षण का ज्ञान। वे चिकित्सा शास्त्र आठ प्रकार के हैं—

१. कुमारभृत्य—बाल चिकित्सा शास्त्र, जिसमें बालकों के पोषण के लिए दुग्ध सम्बन्धी दोषों के संशोधन तथा स्तनपान सम्बन्धी व्याधि के उपशमन के उपाय निर्दिष्ट हों।

२. शालाक्य—जिसमें कान, मुख आदि शरीर के ऊर्ध्व भाग सम्बन्धी रोगों की चिकित्सा का प्रतिपादन हो।

३. शल्यहत्या—जिसमें शल्य निकालने का प्रतिपादन किया गया हो वह शास्त्र।

४. काय-चिकित्सा—जिसमें मध्य-अंग से समाश्रित ज्वर, अतिसार, रक्तजनित शोथ आदि रोगों के शमन के उपायों का निर्देश है।

५. जंगोल—सर्प, कीट, मकड़ी आदि आठ प्रकार के विष-विनाशक चिकित्सा का प्रतिपादन करने वाला तथा विविध प्रकार के विष-संयोग के उपशम का प्रतिपादन करने वाला शास्त्र।

६. भूत-विद्या—भूत आदि के निग्रह के लिए विद्या-तंत्र। देव, असुर, गन्धर्व, यक्ष, राक्षस आदि से आविष्ट चित्तवाले व्यक्तियों के उपद्रव मिटाने के लिए शांति कर्म, बलि कर्म आदि का विधान तथा ग्रहों की शांति का निर्देश करने वाला शास्त्र।

७. रसायन—अमृत तुल्य रस की प्राप्ति। वय को स्थायित्व देने, आयुष्य को बढ़ाने, बुद्धि को वृद्धिंगत करने तथा रोगों का अपहार करने में समर्थ रसायनों का प्रतिपादन करने वाला शास्त्र।

८. वाजीकरण—शुक्र वृद्धि के द्वारा अश्‍व की तरह शक्तिसम्पन्न बनाने वाला शास्त्र अथवा जिसका वीर्य अल्प, क्षीण, शुष्क हो गया उसे बढ़ाकर प्रसन्नता उत्पन्न करने वाले उपायों का प्रतिपादक शास्त्र।

४. शिवहस्त.....लघुहस्त (सिव हत्थ....लहुहत्थे)

वैद्य कैसा होना चाहिए? व्यवहार भाष्य में बताया है—जो वैद्यक शास्त्रों के ज्ञाता हैं, उनके अभ्यासी हैं तथा माता-पिता से संक्रान्त दोषों अथवा अन्य रोग जनित प्रचुर दोषों का शमन कर आरोग्य प्रदान करते हैं।

प्रस्तुत सूत्र में धन्वन्तरि वैद्य के बारे में कहा गया है कि वे एक कुशल वैद्य के रूप में विख्यात थे। उनके हाथों की दक्षता को बताने के लिए कहा गया है—

शिव हस्त—रोग मुक्त करने वाले हाथ।

सुख हस्त—सुख देने में हेतुभूत हाथ।

लघु हस्त—दक्ष हाथ।

१६. तए णं से धण्णंतरी वेज्जे विजयपुरे नयरे कणगरहस्स रण्णो अंतउरे य, अण्णेसिं च बहूणं राई-सर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहाणं, अण्णेसिं च बहूणं दुब्बलाण य गिलाणाण य वाहियाण य रोगियाण य सणाहाण य अणाहाण य समणाण य माहणाण य भिक्खगाण य करोडियाण य कप्पडियाण य आउराण य—अप्पेगइयाणं मच्छमंसाइं उवदिसइ, अप्पेगइयाणं कच्छभमंसाइं, अप्पेगइयाणं गाहमंसाइं, अप्पेगइयाणं मगरमंसाइं, अप्पेगइयाणं सुंसुमारमंसाइं, अप्पेगइयाणं अयमंसाइं, एवं—एलय-रोज्झ-सूयर-मिग- ससय-गो-महिस-मंसाइं उवदिसइ, अप्पेगइयाणं तित्तिर मंसाइं उवदिसइ, अप्पेगइयाणं वट्टक-लावक-कवोय-कुक्कुड-मयूर-मंसाइं उवदिसइ, अण्णेसिं च बहूणं जलयर-थलयर-खहयरमाईण मंसाइं उवदिसइ। अप्पणा वि णं से धण्णंतरी वेज्जे तेहिं बहूहिं मच्छमंसेहि य जाव मयूरमंसेहि य, अण्णेहि य बहूहिं जलयर-थलयर-खहयरमंसेहि य, मच्छरसएहि य जाव मयूररसएहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ।।

तत: स धन्वन्तरि: वैद्य: विजयपुरे नगरे कनकरथस्य राज्ञ: अन्त:पुरे च, अन्येषां च बहूनां राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति- सार्थवाहानाम्, अन्येषां च बहूनां दुर्बलानां च ग्लानानां च व्याधितानां च रोगिकाणां च सनाथानां च अनाथानां च श्रमणानां च ब्राह्मणानां च भैक्षकाणां च करोटिकानां च कार्पटिकानां च आतुराणां च—अप्येककेषां मत्स्यमांसान् उपदिशति, अप्येककेषां कच्छपमांसान्, अप्येककेषां ग्राहमांसान्, अप्येककेषां मकरमांसान्, अप्येककेषां सुंसुमारमांसान्, अप्येककेषां अजमांसान्,

एवं—एलक-'रोज्झ'-शूकर-मृग-शशक-गो-महिषमांसान् उपदिशति, अप्येककेषां तित्तिरिमांसान् उपदिशति, अप्येककेषां वर्तक-लावक-कपोत-कुर्कुट-मयूर-मांसान् उपदिशति, अन्येषां च बहूनां जलचर-स्थलचर-खेचरादीनां मांसान् उपदिशति। आत्मना अपि स धन्वन्तरि: वैद्य: तै: बहुभि: मत्स्यमांसै: च यावत् मयूरमांसै: च, अन्यै: च बहुभि: जलचर-स्थलचर-खेचरमांसै: च, मत्स्यरसै: च यावत् मयूररसै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

१६. तब वह धन्वन्तरि वैद्य विजयपुर नगर में कनकरथ राजा के अन्त:पुर में तथा अन्य बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह, अन्य बहुत से दुर्बल, ग्लान, व्याधिग्रस्त तथा रोगी5, वे सनाथ हो या अनाथ, श्रमण हो या ब्राह्मण, भिक्षुक हो या कापालिक, कार्पटिक हो या आतुर—उनमें से कुछ एक को मत्स्य के मांसों का उपदेश देता, कुछ एक को कछुए के मांसों का, कुछ एक को ग्राह (जलचर विशेष) के मांसों का, कुछ एक को मगरमच्छ के मांसों का, कुछ एक को सुंसुमार के मांसों का, कुछ एक को बकरे के मांसों का—

इस प्रकार भेड़, नीलगाय, सूअर, हिरण, खरगोश, गाय, और भैंस के मांसों का उपदेश देता। कुछ एक को तित्तर के मांस का उपदेश देता।

कुछ एक को बत्तख, लावक, कबूतर, मुर्गा, तथा मयूर के मांसों का उपदेश देता, अन्य बहुत से जलचर, थलचर, खेचर आदि के मांसों का उपदेश देता। वह धन्वन्तरि वैद्य स्वयं भी उन बहुत से मत्स्य मांसों यावत् मोर के मांसों से, अन्य बहुत से जलचर, थलचर, खेचर के मांसों तथा मत्स्य के रुधिर यावत् मयूर के रुधिर से जो पके हुए हैं, तले हुए हैं, भूने हुए हैं, उन सबके साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु और प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करता था।

सूत्र १६

५. दुर्बल...........रोगी (दुब्बल.......रोगियाण)

जब व्यक्ति रोगों से ग्रस्त हो जाता है तब उसकी कैसी स्थिति होती है? प्रस्तुत प्रसंग में उसका चित्रण किया गया है।

दुर्बल—क्षीण बल वाला अर्थात् बलहीन।

ग्लान—क्षीण हर्ष वाला अर्थात् शोक से उत्पन्न पीड़ा वाला।

व्याधित—चिरस्थायी कुष्ठ आदि रोगों की पीड़ा से ग्रस्त। ज्ञाता की वृत्ति में व्याधित का अर्थ विशिष्ट चैतसिक पीड़ा युक्त अर्थात् शोक आदि के कारण विक्षिप्तचित्त, मनोरोगी तथा वैकल्पिक अर्थ—विशिष्ट व्याधि—कुष्ठादि स्थिर रोगों से पीड़ित किया है।

रोगी—दीर्घकालिक ज्वर आदि से ग्रस्त।

१७. तए णं से धण्णंतरी वेज्जे एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावं कम्मं समज्जिणित्ता बत्तीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा छट्ठीए पुढवीए उक्कोसेणं बावीससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स धन्वन्तरि: वैद्य: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सुबहु पापकर्म समर्ज्य द्वात्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा षष्ठ्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण द्वाविंशतिसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

१७. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह धन्वन्तरि वैद्य अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन करके बत्तीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर छठी पृथ्वी में उत्कृष्ट बाईस सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

उंबरदत्तस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

१८. तए णं सा गंगदत्ता भारिया जायनिंदुया यावि होत्था—जाया-जाया दारगा विणिघाय-मावज्जंति।।

उम्बरदत्तस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

तत: सा गंगदत्ता भार्या जातनिन्दुका चापि बभूव—जाता:-जाता: दारका: विनिघातमापद्यन्ते।

उंबरदत्त का वर्तमानभव-वर्णक-पद

१८. उस समय वह गंगदत्ता भार्या जातनिंदुका थी। उसके उत्पन्न होने वाले, उत्पन्न होने वाले बच्चे विनिघात (मृत्यु) को प्राप्त हो जाते थे।

१९. तए णं तीसे गंगदत्ताए सत्थवाहीए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि कुंडुंबजागरियं जागरमाणीए अयं अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे—एवं खलु अहं सागरदत्तेणं सत्थवाहेणं सद्धिं बहूइं वासाइं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरामि, नो चेव णं अहं दारगं वा दारियं वा पयामि। तं धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, संपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयत्थाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयलक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयविहवाओ णं ताओ अम्मयाओ, सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं माणुस्सए जम्मजीवियफले, जासिं मण्णे नियगकुच्छिसंभूयगाइं थणदुद्ध-लुद्धयाइं महुरसमुल्लावगाइं मम्मणपजंपियाइं थणमूला कक्खदेसभागं अभिसरमाणयाइं मुद्धयाइं पुणो य कोमल-कमलोवमेहिं हत्थेहिं गिण्हिऊण उच्छंगे निवेसियाइं देंति समुल्लावए सुमहुरे पुणो-पुणो मंजुलप्पभणिए।

अहं णं अधण्णा अपुण्णा अकयपुण्णा एत्तो एगतरमवि न पत्ता। तं सेयं खलु मम कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते सागरदत्तं सत्थवाहं आपुच्छित्ता सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं गहाय बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाहिं सद्धिं पाडलिसंडाओ नयराओ पडिनिक्खमित्ता बहिया जेणेव उंबरदत्तस्स जक्खस्स जक्खा-ययणे तेणेव उवागच्छित्ता, तत्थ णं उंबरदत्तस्स जक्खस्स महरिहं पुप्फच्चणं करेत्ता जाणुपाय-पडियाए ओयाइत्तए—जइ णं अहं देवाणुप्पिया! दारगं वा दारियं वा पयामि, तो णं अहं तुब्भं जायं च दायं च भायं च अक्खयनिहिं च अणुवड्ढिस्सामि त्ति कट्टु ओवाइयं ओवाइणित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते जेणेव सागरदत्ते सत्थवाहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सागरदत्तं सत्थवाहं एवं वयासी— एवं खलु अहं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं सद्धिं बहूइं वासाइं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी जाव एत्तो एगमवि न पत्ता। तं इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भ-णुण्णाया जाव ओवाइणित्तए।।

तत: तस्या: गंगदत्ताया: सार्थवाह्या: अन्यदा कदाचित् पूर्वरात्रापरात्रकाल-समये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयं आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुत्पन्न:— एवं खलु अहं सागरदत्तेन सार्थवाहेन सार्द्धं बहूनि वर्षाणि उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरामि, नो चैव अहं दारकं वा दारिकां वा प्रजाये। तत् धन्या: ता: अम्बा:, संपुण्या: ता: अम्बा:, कृतार्था: ता: अम्बा:, कृतपुण्या: ता: अम्बा:, कृतलक्षणा: ता: अम्बा:, कृतविभवा: ता: अम्बा:, सुलब्धम् तासाम् अम्बानां मानुष्यकं जन्मजीवितफलम्, यासां मन्ये निजकुक्षिसंभूतकान् स्तनदुग्धलुब्धकान् मधुरसमुल्लापकान् मन्मनप्रजल्पितान् स्तनमूलात् कक्षदेशभागम् अभिसरत्कान् मुग्धकान् पुनश्‍च कोमलकमलोपमाभ्यां हस्ताभ्यां गृहीत्वा उत्संगे निवेशितान् ददति समुल्लापकान् सुमधुरान् पुन:-पुन: मञ्जुलप्रभणितान्।

अहम् अधन्या अपुण्या अकृतपुण्या इत: एकतरमपि न प्राप्ता। तत् श्रेय: खलु मम कल्ये प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति सागरदत्तं सार्थवाहम् आपृच्छ्य सुबहु पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं गृहीत्वा बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजन-महिलाभि: सार्द्धं पाटलिषण्डाद् नगरात् प्रतिनिष्क्रम्य बहि: यत्रैव उम्बरदत्तस्य यक्षस्य यक्षायतनं तत्रैव उपागम्य, तत्र उम्बरदत्तस्य यक्षस्य महार्हं पुष्पार्चनं कृत्वा जानुपादपतितया उपयाचितुम्— यदि अहं देवानुप्रिय! दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तदा अहं तुभ्यं यागं च दायं च भागं च अक्षयनिधिं च अनुवर्धयिष्यामि इति कृत्वा उपयाचितम् उपयाचितुम्—एवं संप्रेक्षते, सम्प्रेक्ष्य कल्ये प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति यत्रैव सागरदत्त: सार्थवाह: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सागरदत्तं सार्थवाहम् एवम् अवादीत्—एवं खलु अहं देवानुप्रिय! त्वया सार्द्धं बहूनि वर्षाणि उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना यावत् इत: एकमपि न प्राप्ता। तद् इच्छामि देवानुप्रिय! युष्माभि: अभ्यनुज्ञाता यावत् उपयाचितुम्।

१९. तब उस गंगदत्ता सार्थवाही के अन्य किसी समय मध्यरात्रि में कुटुम्ब-जागरिका६ से जागरणा करते हुए यह इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—इस प्रकार मैं सागरदत्त सार्थवाह के साथ बहुत वर्षों से मनुष्य सम्बन्धी प्रधान भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण कर रही हूं, किन्तु मैंने किसी बालक या बालिका को पैदा नहीं किया। इसलिए धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतार्थ हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, वैभवशालिनी हैं वे माताएं, उन्हीं माताओं ने मनुष्य-जन्म और जीवन का फल पाया है, मैं मानती हूं कि जो अपनी ही कोख में से उत्पन्न, स्तनदूध में लुब्ध, मधुर बोली बोलते, तुतलाते, स्तनमूल से बगल की ओर सरकते मुग्ध बच्चों को पुन: कमल के समान कोमल हाथों से ग्रहण कर गोद में बिठाती हैं तथा पुन: सुमधुर मंजुल बोलों वाली लोरियां देती हैं।

सूत्र १९

६. कुटुम्ब जागरिका.......(कुंडुबजागरिय)

कुटुम्ब की चिन्ता के कारण या कर्तव्य-चिन्ता के कारण नींद का उचट जाना।

मैं अधन्या हूं, अपुण्या हूं, अकृतपुण्या हूं इनमें से एक को भी (बाल सुलभ चेष्टा) प्राप्त नहीं किया। इसलिए मेरे लिए यही श्रेयस्कर है कि कल उषाकाल में पौ फटने पर सहस्ररश्मि दिनकर तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आ जाने पर सागरदत्त सार्थवाह को पूछकर बहुत सारे पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य, अलंकार को ग्रहण कर बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी तथा परिजन की महिलाओं के साथ पाटलिषण्ड नगर से प्रतिनिष्क्रमण कर बाहर जहां उंबरदत्त यक्ष का यक्षायतन है, वहीं पहुंचकर, वहां उंबरदत्त यक्ष की महार्ह (महार्घ्य) पुष्पार्चना कर पैरों में गिरकर याचना करूं—देवानुप्रिय! यदि मैं बालक अथवा बालिका को पैदा करती हूं तो मैं तुम्हारी पूजा, दाय, भाग तथा अक्षयनिधि७ का संवर्धन करूंगी। ऐसी याचना का चिन्तन कर याचना करने के लिए संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर दूसरे दिन उषाकाल में पौ फटने पर यावत् सहस्ररश्मि दिनकर तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आ जाने पर जहां सागरदत्त सार्थवाह था वहीं पहुंची, पहुंचकर सागरदत्त सार्थवाह को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! इस प्रकार मैं बहुत वर्षों से तुम्हारे साथ मनुष्यसम्बन्धी प्रधान भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई यावत् इनमें से एक को भी (बालसुलभचेष्टा) प्राप्त नहीं किया। देवानुप्रिय! इसलिए तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात हो यावत् याचना करना चाहती हूं।

७. पूजा, अक्षय निधि (जायं च अक्खयणिहिं च)

प्रस्तुत प्रसंग में गंगदत्ता सार्थवाही अपने इष्ट की पूर्ति होने पर प्रतिदान का संकल्प करती है। प्रतिदान के लिए इन शब्दों का प्रयोग हुआ है।

याग—यज्ञ, पूजा अथवा यात्रा।

दाय—पर्व दिन में दिया जाने वाला दान।

भाग—लाभांश।

अक्षयनिधि—देव भाण्डागार (स्थायी कोश)

उपयाचित—याचना।

२०. तए णं से सागरदत्ते सत्थवाहे गंगदत्तं भारियं एवं वयासी—ममं पि णं देवाणुप्पिए! एस चेव मणोरहे कहं णं तुमं दारगं वा दारियं वा पयाएज्जासि? गंगदत्ताए भारियाए एयमट्ठं अणुजाणइ।।

तत: स सागरदत्त: सार्थवाह: गंगदत्तां भार्याम् एवम् अवादीत्—मम अपि च देवानुप्रिये! एष: चैव मनोरथ: कथं त्वं दारकं वा दारिकां वा प्रजनिष्यसे? गंगदत्ताया: भार्याया: एतमर्थम् अनुजानाति।

२०. तब उस सागरदत्त सार्थवाह ने गंगदत्ता भार्या को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! मेरा भी यही मनोरथ है कि तुम किसी प्रकार बालक अथवा बालिका को जन्म दोगी? उसने गंगदत्ता भार्या को इस प्रयोजन के लिए आज्ञा दे दी।

२१. तए णं सा गंगदत्ता भारिया सागरदत्तसत्थवाहेणं एयमट्ठं अब्भणुण्णाया समाणी सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं गहाय बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाहिं सद्धिं सयाओ गिहाओ पडि-निक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता पाडलिसंडं नयरं मज्झंमज्झेणं निग्गच्छइ, निग्गच्छित्ता जेणेव पुक्खरिणी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पुक्खरिणीए तीरे सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्ला-लंकारं ठवेइ, ठवेत्ता पुक्खरिणिं ओगाहेइ, ओगाहेत्ता जलमज्जणं करेइ, करेत्ता जलकिड्डं करेइ, करेत्ता ण्हाया कयबलिकम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता उल्लपड-साडिया पुक्खरिणीओ पच्चुत्तरइ, पच्चुत्तरित्ता तं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकार गेण्हइ, गेण्हित्ता जेणेव उंबरदत्तस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता उंबर-दत्तस्स जक्खस्स आलोए पणामं करेइ, करेत्ता लोमहत्थयं परामुसइ, परामुसित्ता उंबरदत्तं जक्खं लोमहत्थएणं पमज्जइ, पमज्जित्ता दगधाराए अब्भु-क्खेइ, अब्भुखेत्ता पम्हल-सुकुमाल-गंधकासाइयाए गाय-लट्ठी ओलूहइ, ओलूहित्ता सेयाइं वत्थाइं परिहेइ, परिहेत्ता महरिहं पुप्फारुहणं मल्लारुहणं गंधा-रुहणं चुण्णरुहणं करेइ, करेत्ता धूवं डहइ, डहित्ता जण्णुपाय-वडिया एवं वयइ—जइ णं अहं देवाणुप्पिया! दारगं वा दारियं वा पयामि, तो णं अहं तुब्भं जायं च दायं च भायं च अक्खयनिहिं च अणुवड्ढिस्सामि त्ति कट्टु ओवाइयं ओवाइणइ, ओवा-इणित्ता जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।।

तत: सा गंगदत्ता भार्या सागरदत्त-सार्थवाहेन एतमर्थम् अभ्यनुज्ञाता सती सुबहु पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं गृहीत्वा बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमहिलाभि: सार्द्धं स्वकात् गृहात् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य पाटलिषण्डस्य नगरस्य मध्यमध्येन निर्गच्छति, निर्गत्य यत्रैव पुष्करिणी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य पुष्करिण्या: तीरे सुबहु पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं स्थापयति, स्थापयित्वा पुष्करिणीम् अवगाहते, अवगाह्य जलमज्जनं करोति, कृत्वा जलक्रीडां करोति, कृत्वा स्‍नाता कृतबलिकर्मा कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्ता आर्द्रपट-शाटिका पुष्करिण्या: प्रत्यवतरति, प्रत्यवतीर्य तं पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं गृह्णाति, गृहीत्वा यत्रैव उम्बरदत्तस्य यक्षस्य यक्षायतनं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य उम्बरदत्तस्य यक्षस्य आलोके प्रणामं करोति, कृत्वा लोमहस्तकं परामृशति, परामृश्य उम्बरदत्तं यक्षं लोमहस्तकेन प्रमार्ष्टि, प्रमृज्य दकधारया अभ्युक्षति, अभ्युक्ष्य पक्ष्मल-सुकुमार-गंधकाषायितया गात्रयष्टिम् अवरुक्षति, अवरुक्ष्य श्‍वेतानि वस्त्राणि परिदधाति, परिधाय महार्हं पुष्पारोहणं माल्यारोहणं गन्धारोहणं चूर्णारोहणं करोति, कृत्वा धूपं दहति, दग्ध्वा जानुपादपतिता एवं वदति—यदि अहं देवानुप्रिय! दारकं वा दारिकां वा प्रजाये, तदा अहं तुभ्यं यागं च दायं च भागं च अक्षयनिधिं च अनुवर्धयिष्यामि इति कृत्वा उपयाचितम् उपयाचते, उपयाच्य यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता तामेव दिशं प्रतिगता।

२१. तब सागरदत्त सार्थवाह से इस प्रयोजन के लिए आज्ञा प्राप्त होने पर उस गंगदत्ता भार्या ने बहुत सारे पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य और अलंकार को ग्रहण कर बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन की महिलाओं के साथ अपने घर से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर पाटलिषण्ड नगर के बीचोंबीच से निकली, निकलकर जहां पुष्करणी थी वहीं पहुंची, पहुंचकर पुष्करणी के तीर पर बहुत सारे पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य, अलंकार को स्थापित किया, स्थापित कर पुष्करणी में अवगाहन किया, अवगाहन कर जलमज्जन किया, करके जलक्रीड़ा की, करके स्‍नात हो, बलिकर्म, कौतुक, मंगल आदि प्रायश्‍चित्त किये हुए गीले उत्तरीय और शाटिका८ धारण किये हुए ही पुष्करणी से निकली, निकलकर उन पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार को ग्रहण किया, ग्रहण कर जहां उंबरदत्त यक्ष का यक्षायतन था वहीं पहुंची, पहुंचकर उंबरदत्त यक्ष को देखते ही प्रणाम किया, करके लोमहस्तक (प्रमार्जनी) को लिया, लेकर लोमहस्तक से उंबरदत्त यक्ष का प्रमार्जन किया, प्रमार्जन कर उदग धाराओं से अभिसिंचन किया, अभिसिंचन कर रोएंदार, सुकुमार, सुगन्धित गेरुएं वस्त्र से उसके शरीर को पौंछा, पौंछकर श्‍वेत वस्त्र पहनाए, पहनाकर महान अर्हता वाला पुष्पारोहण, माल्यारोहण, गंधारोहण, चूर्णारोहण किया, करके धूप खेया, खेकर घुटनों के बल बैठकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! यदि मेरे बालक या बालिका उत्पन्न हो जाएं तो मैं तुम्हारे पूजा, दाय, भाग और अक्षयनिधि का अनुवर्धन करूंगी—इस प्रकार याचना की, याचना कर जिस दिशा से आई उसी दिशा में लौट गई।

सूत्र २१

८. गीली साड़ी......(उल्लपट्ट साडिगा)

प्रस्तुत प्रसंग में गंगदत्ता सार्थवाही पुष्करणी में स्‍नान कर गीली साड़ी पहने पुष्प आदि ग्रहण कर यक्ष की पूजा करती है। इससे यह ध्वनित होता है गीले कपड़ों में यक्ष पूजा करने से मनोकामना सफल होती थी। पट अर्थात् ओढ़ने का वस्त्र, शाटक यानि अधोवस्त्र।

२२. तए णं से धण्णंतरी वेज्जे तओ नरयाओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव जंबुद्दीवे दीवं पाडलिसंडे नयरे गंगदत्ताए भारियाए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

तत: स धन्वन्तरि: वैद्य: तत: नरकाद् अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे पाटलिषण्डे नगरे गंगदत्ताया: भार्याया: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

२२. तब वह धन्वन्तरि वैद्य उस नरक से उद्वर्तन कर इसी जम्बूद्वीप द्वीप में पाटलिषण्ड नगर में गंगदत्ता भार्या की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

२३. तए णं तीसे गंगदत्ताए भारियाए तिण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं अयमेयारूवे दोहले पाउब्भूए— धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, संपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयत्थाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयपुण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ, कय-लक्खणाओ णं ताओ अम्मयाओ, कयविहवाओ णं ताओ अम्मयाओ, सुलद्धे णं तासिं अम्मयाणं माणुस्सए जम्मजीविय फले, जाओ णं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेंति, उवक्खडावेत्ता बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाएहिं सद्धिं परिवुडाओ तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं गहाय पाडलिसंडं नयरं मज्झंमज्झेणं पडिनिक्खमंति, पडिनिक्खमित्ता जेणेव पुक्खरिणी तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता पुक्खरिणीं ओगाहेंति, ओगाहेत्ता ण्हायाओ कयबलिकम्माओ कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ताओ तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणमहिलाहिं सद्धिं आसाएंति वीसाएंति परिभाएंति परिभुंजेंति, दोहलं विणेंति—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता कल्लं पाउप्पभायाए रयणीए जाव उट्ठियम्मि सूरे सहस्सरस्सिम्मि दिणयरे तेयसा जलंते जेणेव सागरदत्ते सत्थवाहे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सागरदत्तं सत्थवाहं एवं वयासी— धण्णाओ णं ताओ अम्मयाओ जाव दोहलं विणेंति, तं इच्छामि णं देवाणुप्पिया! तुब्भेहिं अब्भ-णुण्णाया जाव दोहलं विणित्तए।।

तत: तस्या: गंगदत्ताया: भार्याया: त्रिषु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु अयमेतद्रूप: दोहद: प्रादुर्भूत:—धन्या: ता: अम्बा:, संपुण्या: ता: अम्बा:, कृतार्था: ता: अम्बा:, कृतपुण्या: ता: अम्बा:, कृतलक्षणा: ता: अम्बा:, कृतविभवा: ता: अम्बा:, सुलब्धं तासाम् अम्बानां मानुष्यकं जन्मजीवितफलं, या: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयन्ति, उपस्कार्य बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमहिलाभि: सार्द्धं परिवृता: तं विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं गृहीत्वा पाटलि-षण्डस्य नगरस्य मध्यमध्येन प्रति-निष्क्रामन्ति, प्रतिनिष्क्रम्य यत्रैव पुष्करिणी तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य पुष्करिणीम् अवगाहन्ते, अवगाह्य स्‍नाता: कृतबलिकर्मा: कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्ता: तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजन-महिलाभि: सार्द्धम् आस्वादयन्ति विस्वादयन्ति परिभाजयन्ति परिभुञ्जते, दोहदं विनयन्ति—एवं संप्रेक्षते, सम्प्रेक्ष्य कल्ये प्रादुष्प्रभातायां रजन्यां यावत् उत्थिते सूरे सहस्ररश्मौ दिनकरे तेजसा ज्वलति यत्रैव सागरदत्त: सार्थवाह: तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य सागरदत्तं सार्थवाहम् एवम् अवादीत्—धन्या: ता: अम्बा: यावत् दोहदं विनयन्ति, तद् इच्छामि देवानुप्रिय! युष्माभि: अभ्यनुज्ञाता यावत् दोहदं विनेतुम्।

२३. तब उस गंगदत्ता भार्या के तीन महीने पूरे होने पर इस प्रकार का दोहद उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे माताएं, पुण्यवती हैं वे माताएं, कृतार्थ हैं वे माताएं, कृतपुण्य हैं वे माताएं, कृतलक्षण हैं वे माताएं, वैभवशालिनी हैं वे माताएं, उन्हीं माताओं ने मनुष्य के जन्म और जीवन का फल प्राप्त किया है जो विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाती हैं, तैयार करवाकर बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन महिलाओं के साथ परिवृत हो उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु और प्रसन्ना तथा पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य और अलंकार ग्रहण कर पाटलिषण्ड नगर के बीचोंबीच से प्रतिनिष्क्रमण करती हैं, प्रतिनिष्क्रमण कर जहां पुष्करणी है वहीं पहुंचती हैं, पहुंचकर पुष्करणी में अवगाहन करती हैं, अवगाहन कर स्‍नात हो बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त कर उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन की महिलाओं के साथ आस्वाद लेती हैं, विशेष रूप से आस्वाद लेती हैं, बांटती हैं, परिभोग करती हैं तथा अपना दोहद पूरा करती हैं, इस प्रकार उसने संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर दूसरे दिन उषाकाल में पौ फटने पर यावत् सहस्ररश्मि दिनकर तेज से जाज्वल्यमान सूर्य के कुछ ऊपर आ जाने पर जहां सागरदत्त सार्थवाह था वहीं पहुंची, पहुंचकर सागरदत्त सार्थवाह को इस प्रकार कहा—धन्य हैं वे माताएं यावत् दोहद को पूरा करती हैं, देवानुप्रिय! इसलिए मैं तुम्हारे द्वारा अभ्यनुज्ञात हो दोहद को पूरा करने की इच्छा करती हूं।

२४. तए णं से सागरदत्ते सत्थवाहे गंगदत्ताए भारियाए एयमट्ठं अणुजाणइ।।

तत: स सागरदत्त: सार्थवाह: गंगदत्ताया: भार्याया: एतमर्थम् अनुजानाति।

२४. तब उस सागरदत्त सार्थवाह ने गंगदत्ता भार्या को इस प्रयोजन के लिए आज्ञा दी।

२५. तए णं सा गंगदत्ता सागरदत्तेणं सत्थवाहेण अब्भणुण्णाया समाणी विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, उवक्खडावेत्ता तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं परिगेण्हावेइ, परिगेण्हावेत्ता बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-संयण-संबंधि-परियणम-हिलाहिं सद्धिं ण्हाया कयबलि-कम्मा कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ता जेणेव उंबरदत्तस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ जाव धूवं डहेइ, डहेत्ता जेणेव पुक्खरिणी तेणेव उवागच्छइ।।

तत: सा गंगदत्ता सागरदत्तेन सार्थवाहेन अभ्यनुज्ञाता सती विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, उपस्कार्य तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च सुबहु पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं परिग्राहयति, परिग्राह्य बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमहिलाभि: सार्द्धं स्‍नाता कृतबलिकर्मा कृतकौतुकमंगल-प्रायश्‍चित्ता यत्रैव उम्बरदत्तस्य यक्षस्य यक्षायतनं तत्रैव उपागच्छति यावत् धूपं दहति, दग्ध्वा यत्रैव पुष्करिणी तत्रैव उपागच्छति।

२५. तब उस गंगदत्ता ने सागरदत्त सार्थवाह के द्वारा अभ्यनुज्ञात होने पर विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु, प्रसन्ना तथा बहुत से पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार आदि ग्रहण किये, ग्रहण कर वह बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन की महिलाओं के साथ स्‍नात हो, बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त कर वह जहां उंबरदत्त यक्ष का यक्षायतन था, वहीं पहुंची यावत् धूप खेया, खेकर जहां पुष्करणी थी वहीं पहुंची।

२६. तए णं ताओ मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियण महिलाओ गंगदत्तं सत्थवाहिं सव्वालंकार-विभूसियं करेंति।।

तत: ता: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमहिला: गंगदत्तां सार्थवाहीं सर्वालंकारविभूषितां कुर्वन्ति।

२६. तब उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन की महिलाओं ने उस गंगदत्ता सार्थवाही को सब अलंकारों से विभूषित किया।

२७. तए णं सा गंगदत्ता भारिया ताहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियण-महिलाहिं, अण्णाहि य बहूहिं नगरमहिलाहिं सद्धिं तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणी वीसाएमाणी परिभाएमाणी परिभुंजेमाणी दोहलं विणेइ, विणेत्ता जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।।

तत: सा गंगदत्ता भार्या ताभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनमाहिलाभि:, अन्याभि: च बहुभि: नगरमहिलाभि: सार्द्धं तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ती विस्वादयन्ती परिभाजयन्ती परिभुञ्जाना दोहदं विनयति, विनीय यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता तामेव दिशं प्रतिगता।

२७. तब उस गंगदत्ता भार्या ने उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी तथा परिजन की महिलाओं तथा अन्य बहुत सी नगर की महिलाओं के साथ उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेते हुए, विशेष रूप से आस्वाद लेते हुए, बांटते हुए, परिभोग करते हुए दोहद को पूरा किया, पूरा कर जिस दिशा से आई उसी दिशा में लौट गई।

२८. तए णं सा गंगदत्ता सत्थवाही संपुण्णदोहला तं गब्भं सुहंसुहेणं परिहवइ।।

तत: सा गंगदत्ता सार्थवाही संपूर्णदोहदा तं गर्भं सुखंसुखेन परिवहति।

२८. तब संपूर्ण दोहद वाली उस गंगदत्ता सार्थवाही ने उस गर्भ का सुखपूर्वक परिवहन किया।

२९. तए णं सा गंगदत्ता भारिया नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारगं पयाया। ठिइवडिया जाव जम्हा णं अम्हं इमे दारए उंबरदत्तस्स जक्खस्स ओवाइयलद्धए तं होउ णं दारए उंबरदत्ते नामेणं।।

तत: सा गंगदत्ता भार्या नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारकं प्रजाता। स्थितिपतिता यावत् यस्माद् अस्माकम् अयं दारक: उम्बरदत्तस्य यक्षस्य उपयाचितलब्धक: तद् भवतु दारक: उम्बरदत्त: नाम्‍ना।

२९. तब उस गंगदत्ता भार्या ने नौ महीने पूरे होने पर बालक को जन्म दिया। स्थितिपतिता यावत् क्योंकि हमारा यह बालक उंबरदत्त यक्ष की मनौती से प्राप्त हुआ है इसलिए इस बालक का नाम उंबरदत्त हो।

३०. तए णं से उंबरदत्ते पंचधाईपरिग्गहिए परिवड्ढए।।

तत: स उम्बरदत्त: पञ्चधात्रीपरिगृहीत: परिवर्धते।

३०. तब वह उंबरदत्त पांच धायमाताओं से परिगृहीत होकर परिवृद्ध होने लगा।

३१. तए णं से सागरदत्ते सत्थवाहे अण्णया कयाइ गणिमं च धरिमं च मेज्जं च पारिच्छेज्जं च— चउव्विहं भंडं गहाय लवणसमुद्दं पोयवहणेण उवागए।।

तत: स सागरदत्त: सार्थवाह: अन्यदा कदाचिद् गण्यं च धरिमं च मेयं च परिच्छेद्यं च—चतुर्विधं भाण्डं गृहीत्वा लवणसमुद्रं पोतवहनेन उपागत:।

३१. तब वह सागरदत्त सार्थवाह अन्य किसी समय गणनीय, धरणीय, मेय और परिच्छेद्य—ये चार प्रकार के क्रयाणक लेकर पोतवहन (जहाज) से लवणसमुद्र की यात्रा पर गया।

३२. तए णं से सागरदत्ते तत्थ लवणसमुद्दे पोयविवत्तीए निब्बुड्डभंडसारे अत्ताणे असरणे कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स सागरदत्त: तत्र लवणसमुद्रे पोतविपत्तौ निमग्‍नभाण्डसार: अत्राण: अशरण: कालधर्मेण संयुक्त:।

३२. तब उस लवणसमुद्र में जहाज पर विपत्ति आने से सारवान (महामूल्य) क्रयाणक डूब जाने से वह सागरदत्त सार्थवाह अत्राण, अशरण बना हुआ कालधर्म को प्राप्त हो गया।

३३. तए णं सा गंगदत्ता सत्थवाही अण्णया कयाइ लवणसमुद्दो-त्तरणं च सत्थविणासं च पोयविणासं च पइमरणं च अणुचिंतेमाणी-अणुचिंतेमाणी कालधम्मुणा संजुत्ता।।

तत: सा गंगदत्ता सार्थवाही अन्यदा कदाचिद् लवणसमुद्रोत्तरणं च सार्थ-विनाशं च पोतविनाशं च पतिमरणं च अनुचिन्तयन्ती-अनुचिन्तयन्ती काल-धर्मेण संयुक्ता।

३३. तब वह गंगदत्ता सार्थवाही अन्य किसी समय लवणसमुद्र में गमन, सार्थ का विनाश, जहाज का विनाश और पतिमरण—इन सबका अनुचिन्तन करती हुई, अनुचिन्तन करती हुई कालधर्म को प्राप्त हो गयी।

३४. तए णं ते नगरगुत्तिया गंगदत्तं सत्थवाहिं कालगयं जाणित्ता उंबरदत्तं दारगं साओ गिहाओ निच्छुभेति, निच्छुभेत्ता तं गिहं अण्णस्स दलयंति।।

तत: ते नगरगुप्तिका: गंगदत्तां सार्थवाहीं कालगतां ज्ञात्वा उम्बरदत्तं दारकं स्वकाद् गृहात् निक्षिपन्ति, निक्षिप्य तद् गृहम् अन्यस्मै ददति।

३४. तब गंगदत्ता सार्थवाही कालधर्म को प्राप्त हो गई, यह जानकर उन नगर-रक्षकों ने उंबरदत्त बालक को स्वयं के घर से निकाल दिया, निकालकर वह घर किसी दूसरे को दे दिया।

३५. तए णं तस्स उंबरदत्तस्स दारगस्स अण्णया कयाइ सरीरगंसि जमगसमगमेव सोलस रोगायंका पाउब्भूया, (तं जहा—सासे कासे जाव कोढे)।।

तत: तस्य उम्बरदत्तस्य दारकस्य अन्यदा कदाचिद् शरीरे 'जमगसमगं' एव षोडश रोगातङ्का: प्रादुर्भूता:, (तद् यथा— श्‍वास: कास: यावत् कुष्ठ:)।

३५. तब उस उंबरदत्त बालक के शरीर में अन्य किसी समय एक साथ सोलह रोग पैदा हो गए, (जैसे—श्‍वास, कास यावत् कोढ़)।

३६. तए णं से उंबरदत्ते दारए सोलसहिं रोगायंकेहिं अभिभूए समाणे कच्छुल्ले जाव देहंबलियाए वित्तिं कप्पेमाणे विहरइ।।

तत: स उम्बरदत्त: दारक: षोडशभि: रोगातङ्कै: अभिभूत: सन् कच्छुमान् यावत् देहबलिकया वृत्तिं कल्पयन् विहरति।

३६. तब वह उंबरदत्त बालक सोलह रोगातंकों से अभिभूत होने पर कण्डूरोग से युक्त यावत् भिक्षावृत्ति से जीविका यापन करता हुआ विहरण करने लगा।

३७. एवं खलु गोयमा! उबरदत्ते दारए पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्ति-विसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! उम्बरदत्त: दारक: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

३७. गौतम! इस प्रकार उंबरदत्त बालक पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

उंबरदत्तस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

३८. उंबरदत्ते णं भंते! दारए कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! उंबरदत्ते दारए बावत्तरिं वासाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ। संसारो तहेव।

तओ हत्थिणाउरे नयरे कुक्कुडत्ताए पच्चायाहिइ। से णं गोट्ठिल्लएहि वहिए तत्थेव हत्थिणाउरे नयरे सेट्ठिकुलंसि उववज्जिहिइ। बोही। सोहम्मे कप्पे। महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

उम्बरदत्तस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

उम्बरदत्त: भदन्त! दारक: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! उम्बरदत्त: दारक: द्वासप्ततिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते। संसार: तथैव।

तत: हस्तिनापुरे नगरे कुक्कुटत्वेन प्रत्यायास्यति। स गौष्ठिकै: वधित: तत्रैव हस्तिनापुरे नगरे श्रेष्ठिकुले उपपत्स्यते। बोधि:। सौधर्मे कल्पे। महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।

उंबरदत्त का आगामीभव-वर्णक-पद

३८. भंते! उंबरदत्त बालक मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! उंबरदत्त बालक बहत्तर वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा। संसार परिभ्रमण उसी प्रकार।

उसके बाद हस्तिनापुर नगर में मुर्गे के रूप में उत्पन्न होगा। वह वहां गौष्ठिकों के द्वारा वध को प्राप्त होगा तथा वहीं हस्तिनापुर नगर में श्रेष्ठिकुल में उत्पन्न होगा। बोधि (सम्यक्त्व) प्राप्त कर सौधर्मकल्प में, फिर महाविदेह क्षेत्र में सिद्धि को प्राप्त करेगा।

निक्खेव-पदं

३९. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं सत्तमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां सप्तमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

३९. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के सातवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

शौरिकदत्त

8

शौरिकदत्त

आमुख

दु:खविपाक के आठवें अध्ययन का नाम शौरिकदत्त है। शौरिकदत्त भी उंबरदत्त की तरह शौरिक यक्ष की मनौती से पैदा हुआ था इसलिए उसका नाम शौरिकदत्त रखा गया।

शौरिकदत्त अपने पूर्वभव में मित्र राजा का श्रीद नाम का रसोइया था। वह अत्यन्त अधर्मी और दुष्प्रत्यानन्द था। वह अनेक मच्छिमारों, वागुरिकों और शाकुनिकों से मांस मंगवाता। उसे सुखाता, पकाता तथा आंवले या मत्स्य आदि के रसों से भावित करता। भोजन तैयार कर राजा तक पहुंचाता तथा स्वयं भी उसका आस्वाद लेता हुआ, दूसरों को बांटता हुआ विहरण करता। इस प्रकार के असत् आचरण से क्रूर कर्मों का बन्ध कर वह छट्ठी नरक में पैदा हुआ।

वहां से उद्वर्तन कर समुद्रदत्त की भार्या की कुक्षि में पैदा हुआ। पिता की मृत्यु के बाद वह मछुआरों का मुख्य बन गया। यहां भी वह अपने आश्रित अनेक मछुआरों से मछलियां मंगवाता। उनको तलने, भूनने के बाद राजमार्ग में स्थित दुकानों में बेचता और सुरा, मधु के साथ स्वयं भी आस्वाद लेता हुआ, दूसरों को बांटता हुआ विहरण करता। एक दिन उसके गले में मत्स्य का कांटा लग गया। कोई भी वैद्य उसे निकालने में सफल नहीं हुए। उसका शरीर सूखकर कांटा हो गया। तब कृमि-कवल का वमन करता हुआ उसने अपने द्वारा कृत पाप कर्मों का फल प्राप्त किया।

इस कथा को भी उंबरदत्त की तरह जानना चाहिए।

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं सत्तमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, अट्ठमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां सप्तमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, अष्टमस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के सातवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! आठवें अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं सोरियपुरं नयरं। सोरियवडेंसगं उज्जाणं। सोरिओ जक्खो। सोरियदत्ते राया।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु- अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये शौरिकपुरं नगरम्। शौरिकावतंसकम् उद्यानम्। शौरिक: यक्ष:। शौरिकदत्त: राजा।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय शौरिकपुर नाम का नगर, शौरिकावतंसक उद्यान, शौरिक यक्ष तथा शौरिकदत्त नाम का राजा था।

३. तस्स णं सोरियपुरस्स नयरस्स बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए, एत्थ णं एगे मच्छंधपाडए होत्था।।

तस्य शौरिकपुरस्य नगरस्य बहि: उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे, अत्र एक: मत्स्यबन्धपाटक: बभूव।

३. उस शौरिकपुर नगर के बाहर उत्तर-पूर्व दिग्भाग में एक मछुआरों का मोहल्ला था।

४. तत्थ णं समुद्ददत्ते नामं मच्छंधे परिवसइ—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तत्र समुद्रदत्त: नाम मत्स्यबन्ध: परिवसति—अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

४. वहां समुद्रदत्त नाम का मछुआरा रहता था। वह अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द था।

५. तस्स णं समुद्ददत्तस्स समुद्ददत्ता नामं भारिया होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरा।।

तस्य समुद्रदत्तस्य समुद्रदत्ता नाम भार्या बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिय-शरीरा।

५. उस समुद्रदत्त के समुद्रदत्ता नाम की भार्या थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

६. तस्स णं समुद्ददत्तस्स मच्छंधस्स पुत्ते समुद्ददत्ताए भारियाए अत्तए सोरियदत्ते नामं दारए होत्था— अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरे।।

तस्य समुद्रदत्तस्य मत्स्यबन्धस्य पुत्र: समुद्रदत्ताया: भार्याया: आत्मज: शौरिकदत्त: नाम दारक: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीर:।

६. उस समुद्रदत्त मछुआरे का पुत्र, समुद्रदत्ता भार्या का आत्मज शौरिकदत्त नाम का बालक था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

७. तेणं कालेणं तेणं समएणं सामी समोसढे जाव परिसा पडिगया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये स्वामी समवसृत: यावत् परिषद् प्रतिगता।

७. उस काल और उस समय स्वामी समवसृत हुए यावत् परिषद् लौट गई।

सोरियदत्तस्स पुव्वभवपुच्छा-पदं

८. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे सीसे जाव सोरियपुरे नयरे उच्च-नीय-मज्झिमाइं कुलाइं (अडमाणे?) अहापज्जत्तं समुदाणं गहाय सोरियपुराओ नयराओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता तस्स मच्छंधपाडगस्स अदूर-सामंतेणं वीईवयमाणे महइमहा-लियाए मणुस्सपरिसाए मज्झगयं पासइ एगं पुरिसं—सुक्कं भुक्कं निम्मंसं अट्ठिचम्मावणद्धं किडि-किडियाभूयं नीलसाडगनियत्थं मच्छकंटएणं गलए अणुलग्गेणं कट्ठाइं कलुणाइं वीसराइं उक्कूवमाणं अभिक्खणं-अभिक्खणं पूयकवले य रुहिरकवले य किमियकवले य वममाणं पासइ, पासित्ता इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—अहो णं इमे पुरिसे पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता जेणेव समणे भगवं महावीरे तेणेव उवागच्छइ। पुव्वभव-पुच्छा जाव वागरणं।।

शौरिकदत्तस्य पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: शिष्य: यावत् शौरिकपुरे नगरे उच्च-नीच-मध्यमानि कुलानि (अटन्?) यथा-पर्याप्तं समुदानं गृहीत्वा शौरिकपुराद् नगराद् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य तस्य मत्स्यबन्धपाटकस्य अदूरसामन्तेन व्यतिव्रजन् महातिमहत्या: मनुष्यपरिषद: मध्यगतं पश्यति एकं पुरुषं—शुष्कं 'भुक्खं' निर्मांसम् अस्थिचर्मावनद्धं किटिकिटिकाभूतं नीलशाटक'नियत्थं' मत्स्यकण्टकेन गलके अनुलग्‍नेन कष्टान् करुणान् विस्वरान् उत्कूजन्तम् अभीक्ष्णम्-अभीक्ष्णं पूयकवलान् च रुधिरकवलान् च कृमिककवलान् च वमन्तं पश्यति, दृष्ट्वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—अहो! अयं पुरुष: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति—एवं सम्प्रेक्षते, सम्प्रेक्ष्य यत्रैव श्रमण: भगवान् महावीर: तत्रैव उपागच्छति। पूर्वभवपृच्छा यावत् व्याकरणम्।

शौरिकदत्त का पूर्वभव-पृच्छा-पद

८. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ शिष्य यावत् शौरिकपुर नगर में उच्च-नीच-मध्यम कुलों में (भ्रमण करते हुए) यथापर्याप्त सामुदानिक भिक्षा ग्रहण कर शौरिकपुर नगर से निकले, निकलकर उन्होंने उन मछुआरों के मोहल्ले के समीप से जाते हुए विशाल मनुष्यों की भीड़ के बीच शुष्क (सूखे), भूखे, मांस रहित तथा चमड़े से आच्छादित हड्डियों वाले, किट किट शब्द कर रही हड्डियों वाले, नीला वस्त्र धारण किए हुए, गले में मत्स्य कांटा लगने से कष्टपूर्ण, करुण तथा विकृत स्वर में चिल्लाते हुए, बार-बार पीप के कवल, रुधिर के कवल, कृमि (कीड़े) के कवल का वमन करते हुए एक पुरुष को देखा, देखकर इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—अहो! यह पुरुष पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है। इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर जहां श्रमण भगवान महावीर थे वहीं पहुंचे। पूर्वभव की पृच्छा यावत् भगवान ने व्याकरण किया।

सूत्र ८

१. हड्डियां.....किटकिट (अट्ठि.....किडिकिडियाभूयं)

हड्डियों पर मांस नहीं रहा। वे केवल चमड़ी से वेष्टित हैं—इस अवस्था को बतलाने के लिए अस्थिचर्मावनद्ध शब्द का प्रयोग किया है।

किडिकिडियाभूयं—किटिकिटिका अनुकरण शब्द है। उठते-बैठते समय पैर की हड्डियों से होने वाली आवाज।

सोरियदत्तस्स सिरीयभव-वण्णग-पदं

९. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे नंदिपुरे नामं नयरे होत्था। मित्ते राया।।

शौरिकदत्तस्य श्रीदभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे नन्दिपुरं नाम नगरं बभूव। मित्र: राजा।

शौरिकदत्त का श्रीदभव-वर्णक-पद

९. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में नन्दिपुर नाम का नगर था। मित्र नाम का राजा था।

१०. तस्स णं मित्तस्स रण्णो सिरीए नामं महाणसिए होत्था—अहम्मिए जाव दुप्पडियाणंदे।।

तस्य मित्रस्य राज्ञ: श्रीद: नाम महानसिक: बभूव—अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

१०. उस मित्र राजा के श्रीद नाम का रसोइया था। वह अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द था।

११. तस्स णं सिरीयस्स महाणसियस्स बहवे मच्छिया व वागुरिया य साउणिया य दिण्णभइ-भत्त-वेयणा कल्लाकल्लिं बहवे सण्हमच्छा य जाव पडागाइपडागे य, अए य जाव महिसे य, तित्तिरे य जाव मयूरे य जीवियाओ ववरोवेंति, ववरोवेत्ता सिरीयस्स महाणसियस्स उवणेंति, अण्णे य से बहवे तित्तिरा य जाव मयूरा य पंजरंसि संनिरुद्धा चिट्ठंति, अण्णे य बहवे पुरिसा दिण्णभइ-भत्त-वेयणा ते बहवे तित्तिरे य जाव मयूरे य जीवंतए चेव निप्पक्खेंति निप्पक्खेत्ता सिरीयस्स महाणसियस्स उवणेंति।।

तस्य श्रीदस्य महानसिकस्य बहव: मात्स्यिका: च वागुरिका: च शाकुनिका: च दत्तभृति-भक्त-वेतना: कल्याकल्ये बहून् श्‍लक्ष्णमत्स्यान् च यावत् पताकातिपताकान् च, अजान् च यावत् महिषान् च, तित्तिरीन् च यावत् मयूरान् च जीविताद् व्यपरोपयन्ति, व्यपरोप्य श्रीदाय महानसिकाय उपनयन्ति, अन्ये च ते बहव: तित्तिरय: च यावत् मयूरा: च पञ्जरे सन्निरुद्धा: तिष्ठन्ति, अन्ये च बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: तान् बहून् तित्तिरीन् च यावत् मयूरान् च जीवत्कान् चैव निष्पक्षयन्ति, निष्पक्ष्य श्रीदाय महानसिकाय उपनयन्ति।

११. उस श्रीद रसोइए के रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले बहुत से मात्स्यिक, वागुरिक तथा शाकुनिक पुरुष थे। वे प्रतिदिन बहुत से कोमल त्वचा वाली मछलियों यावत् पताकातिपताकों, बकरों यावत् महिषों, तित्तिरों यावत् मयूरों को जीवन से रहित कर देते, जीवन से रहित कर श्रीद रसोइये को लाकर देते, अन्य बहुत से तित्तिर यावत् मयूर पिंजरे में बन्द किये रहते थे, रुपये तथा भोजन के रूप में वेतन लेने वाले अन्य बहुत से पुरुष बहुत से तित्तिरों यावत् मयूरों को जीवित ही पंख रहित कर देते, पंख रहित करके श्रीद रसोइये को लाकर देते।

१२. तए णं से सिरीए महाणसिए बहूणं जलयर-थलयर-खहयराणं मंसाइं कप्पणी-कप्पियाइं करेइ, तं जहा—सण्हखंडियाणि य वट्टखंडियाणि य दीहखंडियाणि य रहस्सखंडियाणि य, हिम-पक्काणि य जम्मपक्काणि य घम्मपक्काणि य मारुयपक्काणि य कालाणि य हेरंगाणि य महिट्ठाणि य आमलरसियाणि य मुद्दियारसियाणि य कविट्ठर-सियाणि य दालिमरसियाणि य मच्छरसियाणि य तालियाणि य भज्जियाणि य सोल्लियाणि य उवक्खडावेति, उवक्खडावेत्ता अण्णे य बहवे मच्छरसए य एणेज्जरसए य तित्तिररसए य जाव मयूररसए य, अण्णं च विउलं हरियसागं उवक्खडावेति, उवक्खडावेत्ता मित्तस्स रण्णो भोयणमंडवंसि भोयणवेलाए उवणेति। अप्पणा वि णं से सिरीए महाणसिए तेसिं च बहूहिं जलयर-थलयर-खहयरमंसेहिं च रसिएहि य हरियसागेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ।।

तत: स श्रीद: महानसिक: बहूनां जलचर-स्थलचर-खेचराणां मांसान् कल्पनी-कल्पितानि करोति, तद्यथा— श्‍लक्ष्णखण्डितानि च वृत्तखण्डितानि दीर्घखण्डितानि च ह्रस्वखण्डितानि च हिमपक्‍वानि च जन्मपक्‍वानि च घर्म्मपक्‍वानि च मारुतपक्‍वानि च कालानि च 'हेरंगाणि' च 'महिट्ठाणि' च आमलरसितानि च मृद्वीकारसितानि च कपित्थरसितानि च दाडिमरसितानि च मत्स्यरसितानि च तलितानि च भ्रष्टानि च 'सोल्लियाणि' (पक्‍वानि) च उपस्कारयति, उपस्कार्य अन्यान् च बहून् च मत्स्यरसान् च एणेयरसान् च तित्तिरिरसान् च यावत् मयूररसान् च, अन्यं च विपुलं हरितशाकम् उपस्कारयति, उपस्कार्य मित्राय राज्ञे भोजनमण्डपे भोजनवेलायाम् उपनयति। आत्मना अपि स श्रीद: महानसिक: तेषां च बहुभि: जलचर-स्थलचर-खेचरमांसै: च रसितै: च हरितशाकै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

१२. तब वह श्रीद रसोइया बहुत से जलचर, थलचर, खेचर जीवों के मांस का छुरी से टुकड़े करता, जैसे—सूक्ष्म खण्ड, वृत्त (गोल) खण्ड, दीर्घ खण्ड, ह्रस्व खण्ड, उन खण्डों में कई बर्फ से पके हुए, स्वयं ही पके हुए, धूप की गर्मी से पके हुए, हवा से पके हुए, कई खण्ड काले किये हुए, हिंगुल वर्ण किये हुए, छाछ से संस्कारित किये हुए, आंवले के रस से, द्राक्षारस से, कपित्थरस से तथा अनार के रस से,तथा मत्स्य के रस से भावित किये हुए, तले हुए, भूने हुए, पके हुए मांस खण्डों को तैयार करता, तैयार करके अन्य बहुत से मत्स्य-रस, मृग-रस, तित्तिर-रस यावत् मयूर-रस तथा अन्य बहुत सा हरा शाक तैयार करता, तैयार करके भोजन के समय भोजन-मण्डप में मित्र राजा को देता। वह स्वयं भी उन बहुत से जलचर, स्थलचर, खेचर जीवों के पके हुए, तले हुए तथा भूने हुए मांस, रस तथा हरित शाक के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ तथा परिभोग करता हुआ विहरण करता था।

सूत्र १२

शब्द विमर्श

जम्मपक्क—स्वत: ही पक जाना।

मारुयपक्क—हवा से पकना।

महिट्ठ—तक्र से संसृष्ट।

१३. तए णं से सिरीए महाणसिए एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसमायारे सुबहुं पावं कम्मं कलिकलुसं समज्जिणित्ता तेत्तीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा छट्ठीए पुढवीए उववण्णे।।

तत: स श्रीद: महानसिक: एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार: सबहु पापं कर्म कलिकलुषं समर्ज्य त्रयस्त्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा षष्ठ्यां पृथिव्याम् उपपन्न:।

१३. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला, इस प्रकार के समाचरण वाला वह श्रीद रसोइया अत्यधिक कलह हेतुक मलिन पापकर्मों का अर्जन कर तैतीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर छठी पृथ्वी (नरक) में उपपन्न हुआ।

सोरियदत्तस्स वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

१४. तए णं सा समुद्ददत्ता भारिया निंदू यावि होत्था—जाया-जाया दारगा विणिघायमावज्जंति। जहा गंगदत्ताए चिंता, आपुच्छणा, ओवाइयं, दोहलो जाव दारगं पयाया जाव जम्हा णं अम्हं इमे दारए सोरियस्स जक्खस्स ओवाइयलद्धए, तम्हा णं होउ अम्हं दारए सोरियदत्ते नामेणं।।

शौरिकदत्तस्य वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

तत: सा समुद्रदत्ता भार्या निन्दु: चापि बभूव—जाता:-जाता: दारका: विनिघातमापद्यन्ते। यथा गंगदत्ताया: चिन्ता, आप्रच्छना, उपयाचितं, दोहद: यावत् दारकं प्रजाता यावत् यस्मात् अस्माकम् अयं दारक: शौरिकस्य यक्षस्य उपयाचितलब्धक:, तस्माद् भवतु अस्माकं दारक: शौरिकदत्त: नाम्‍ना।

शौरिकदत्त का वर्तमानभव-वर्णक-पद

१४. तब वह समुद्रदत्ता भार्या जातनिंदुका थी। उसके उत्पन्न होने वाले, उत्पन्न होने वाले बच्चे विनिघात को प्राप्त हो जाते थे। जैसे गंगदत्ता के विषय में चिन्तन, आपृच्छा, (यक्ष से) याचना, दोहद, यावत् बच्चे को जन्म दिया। क्योंकि हमारा यह बालक शौरिक यक्ष की मनौती से प्राप्त हुआ है, इसलिए हमारे इस बालक का नाम शौरिकदत्त हो।

१५. तए णं से सोरियदत्ते दारए पंचधाईपरिग्गहिए जाव उम्मुक्कबालभावे विण्णय-परिणयमेत्ते जोव्वणगमणुप्पत्ते यावि होत्था।।

तत: स शौरिकदत्त: दारक: पञ्चधात्रीपरिगृहीत: यावत् उन्मुक्तबालभाव: विज्ञक-परिणतमात्र: यौवनकमनुप्राप्त: चापि बभूव।

१५. तब वह शौरिकदत्त बालक पांच धायमाताओं से परिगृहीत हो यावत् बाल्यावस्था को लांघकर विज्ञ और कला का पारगामी बनकर यौवन को प्राप्त हो गया।

१६. तए णं से समुद्ददत्ते अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते।।

तत: स समुद्रदत्त: अन्यदा कदाचित् कालधर्मेण संयुक्त:।

१६. तब वह समुद्रदत्त अन्य किसी समय कालधर्म को प्राप्त हो गया।

१७. तए णं से सोरियदत्ते दारए बहूहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेहिं सद्धिं संपरिवुडे रोयमाणे कंदमाणे विलवमाणे समुद्ददत्तस्स नीहरणं करेइ, करेत्ता बहूइं लोइयाइं मयकिच्चाइं करेइ, अण्णया कयाइ सयमेव मच्छंधमहत्तरगत्तं उवसंपज्जित्ता णं विहरइ।।

तत: स शौरिकदत्त: दारक: बहुभि: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनै: सार्द्धं सम्परिवृत: रुदन् क्रन्दन् विलपन् समुद्रदत्तस्य निर्हरणं करोति, कृत्वा बहूनि लौकिकानि मृतकृत्यानि करोति, अन्यदा कदाचिद् स्वयमेव मत्स्यबन्धमहत्तरकत्त्वम् उपसंपद्य विहरति।

१७. तब वह शौरिकदत्त बालक बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों के साथ संपरिवृत हो रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ, विलाप करता हुआ, समुद्रदत्त को श्मशान ले गया, ले जाकर अनेक बहुत से लौकिक मृतक कार्य सम्पन्न किए। अन्य किसी समय वह स्वयं ही मछुआरों का मुख्यत्व स्वीकार करके विहरण करने लगा।

१८. तए णं से सोरियदत्ते दारए मच्छंधे जाए अहम्मिए जाव दुप्पडिया-णंदे।

तत: स शौरिकदत्त: दारक: मत्स्यबन्ध: जात: अधार्मिक: यावत् दुष्प्रत्यानन्द:।

१८. तब वह शौरिकदत्त बालक मछुआरा बनकर अधार्मिक यावत् दुष्प्रत्यानन्द हो गया।

19. तए णं तस्स सोरियदत्तस्स मच्छंधस्स बहवे पुरिसा दिण्ण-भइ-भत्त-वेयणा कल्लाकल्लिं एगट्ठियाहिं जउणं महाणइं ओगाहेंति, ओगाहेत्ता बहूहिं दहगलणेहि य दहमलणेहि य दहमद्दणेहि य दहमहणेहि य दहवहणेहि य दहपवहणेहि य मच्छंधुलेहि य पयंचुलेहि य पंचपुलेहि य जंभाहि य तिसराहि य भिसराहि य घिसराहि य विसराहि य हिल्लिरीहि य भिल्लिरीहि य गिल्लिरीहि य झिल्लिरीहि य जालेहि य गलेहि य कूडपासेहि य वक्कबंधेहि य सुत्तबंधेहि य बालबंधेहि य बहवे सण्हमच्छे जाव पडागाइपडागे य गेण्हंति एगट्ठियाओ भरेंति, भरेत्ता कूलं गाहेंति, गाहेत्ता मच्छखलए करेंति, करेत्ता आयवंसि दलयंति। अण्णे य से बहवे पुरिसा दिण्णभइ-भत्त-वेयणा आयव-तत्तएहिं मच्छेहिं सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य रायमग्गंसि वित्तिं कप्पेमाणा विहरंति। अप्पणा वि णं से सोरियदत्ते बहूहिं सण्हमच्छेहि य जाव पडागाइपडागेहि य सोल्लेहि य तलिएहि य भज्जिएहि य सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे विहरइ।।

तत: तस्य शौरिकदत्तस्य मत्स्यबन्धस्य बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: कल्याकल्ये 'एगट्ठियाहिं' यमुनां महानदीम् अवगाहन्ते, अवगाह्य बहुभि: द्रहगलनै: च द्रहमलनै: च द्रहमर्दनै: च द्रहमथनै: च द्रहवहनै: च द्रहप्रवहणै: च 'मच्छंधुलेहि' च प्रपञ्चुलै: च 'पंच-पुलेहि' च जृम्भाभि: च 'तिसराहि' च 'भिसराहि' च 'घिसराहि' च 'विसराहि' च 'हिल्लिरीहि' च 'भिल्लिरीहि' च 'गिल्लिरीहि' च 'झिल्लिरीहि' च जालै: च गलै: च कूटपाशै: च वल्कबन्धै: च सूत्रबन्धै: च बालबन्धै: च बहून् श्‍लक्ष्णमत्स्यान् यावत् पताकातिपताकान् च गृह्णन्ति 'एगट्ठियाओ' भरन्ति, भृत्वा कूलं गाहन्ते, गाहित्वा मत्स्यखलकं कुर्वन्ति, कृत्वा आतपे ददति। अन्ये च तस्य बहव: पुरुषा: दत्तभृति-भक्त-वेतना: आतप-तप्तै: मत्स्यै: 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च राजमार्गे वृत्तिं कल्पयन्त: विहरन्ति। आत्मना अपि स शौरिकदत्त: बहुभि: श्‍लक्ष्णमत्स्यै: च यावत् पताकातिपताकै: च 'सोल्लेहि' (पक्‍वै:) च तलितै: च भर्जितै: च सुरां च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: विहरति।

१९. तब उस शौरिकदत्त मछुआरा के रुपये और भोजन के रूप में वेतन लेने वाले बहुत से पुरुष प्रतिदिन नौका के द्वारा यमुना महानदी में अवगाहन करते, अवगाहन कर बहुत से द्रहगलन, द्रहमलन, द्रहमर्दन, द्रहमथन, द्रहवहन, द्रहप्रवहण के द्वारा२ मत्स्य बन्ध विशेष के द्वारा, प्रपञ्चुल के द्वारा, पंचपुल के द्वारा, जृम्भा के द्वारा, त्रिसरा के द्वारा, भिसरा के द्वारा, घिसरा के द्वारा, विसरा के द्वारा, हिल्लिरी, भिल्लिरी, गिल्लिरी, झिल्लिरी३ के द्वारा, जाल के द्वारा, मछली पकड़ने के कांटे के द्वारा, कूटपाश के द्वारा, वल्कबन्ध के द्वारा, सूत्रबन्ध के द्वारा तथा बालबन्ध के द्वारा बहुत सी कोमल मछलियों को यावत् पताकातिपताक नामक मछलियों को पकड़ते, नौकाओं को भरते, भरकर किनारे पर लाते, किनारे पर लाकर उन मछलियों के ढेर लगा देते, ढेर लगा कर उन्हें धूप में रख देते थे। अन्य भी अनेक रुपये और भोजन के रूप में वेतन लेने वाले पुरुष धूप में तपे हुए, पके हुए, तले हुए तथा भूने हुए मत्स्यों के द्वारा राजमार्ग पर आजीविका चलाते हुए विहरण करते थे। वह शौरिकदत्त स्वयं भी बहुत सी पकी हुई, तली हुई, भूनी हुई, कोमल मछलियों यावत् पताकातिपताक नामक मछलियों के साथ सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु और प्रसन्ना का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करता था।

सूत्र १९

२. द्रहगलन.....द्रहप्रवहण (दहगलणेहि.....दहपवहणेहि)

प्रस्तुत प्रसंग में शौरिकदत्त मछुआरा मछलियों को पकड़ने के लिए अपने आदमियों द्वारा द्रह आदि के जल को किस प्रकार आलोड़ित-विलोड़ित और विकृत करवाता है उसको यहां चित्रित किया गया है—

द्रहगलन—मत्स्य को ग्रहण करने के लिए तालाब में भ्रमण करना अथवा जल निकालना।

द्रहमलन—तालाब में पुन: पुन: भ्रमण करना।

द्रहमर्दन—जल निकालने के लिए कीचड़ को मथना अथवा थूहर की लकड़ी डालकर जल को विकृत करना।

द्रहमथन—तालाब के जल को तरु शाखा से विलोडित करना।

द्रहवहन—तालाब का पानी स्वत: बाहर निकल जाए ऐसा उपाय करना।

द्रहप्रवहण—तालाब का पानी अत्यधिक मात्रा में बाहर निकल जाए ऐसा उपाय करना।

सूत्र १९

३. प्रपञ्चुल....झिल्लिरी के द्वारा (पयंचुलेहि....झिल्लिरी)

प्रस्तुत सूत्र में विविध जालों का वर्णन है जो मछली पकड़ने के काम आते थे।

प्रपञ्चुल, पंचपुल, जृम्भा, तिसरा, भिसरा, घिसरा, विसरा, हिल्लिरी, भिल्लिरी, गिल्लिरी, झिल्लिरी ये सारे शब्द मत्स्य पकड़ने के जाल विशेष है। ये सभी शब्द देश विशेष में अलग-अलग नामों से जाने जाते थे इसलिए ये प्राय: देशी शब्द हैं।

शब्द विमर्श

मच्छंध—मछुआरा।

एगट्ठिया—नौका।

मच्छखलए—मत्स्य का ढेर।

२०. तए णं तस्स सोरियदत्तस्स मच्छंधस्स अण्णया कयाइ ते मच्छे सोल्ले य तलिए य भज्जिए य आहारेमाणस्स मच्छकंटए गलए लग्गे यावि होत्था।।

तत: तस्य शौरिकदत्तस्य मत्स्यबन्धस्य अन्यदा कदाचिद् तान् मत्स्यान् 'सोल्ले' (पक्‍वान्) च तलितान् च भ्रष्टान् च आहारत: मत्स्यकण्टक: गलके लग्‍न: चापि बभूव।

२०. तब अन्य किसी समय उन पके हुए, तले हुए, भूने हुए मत्स्य को खाते समय उस शौरिकदत्त मछुआरे के गले में मछली का कांटा लग गया।

२१. तए णं से सोरियदत्ते मच्छंधे महयाए वेयणाए अभिभूए समाणे कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सोरियपुरे नयरे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापह पहेसु य महया-महया सद्देणं उग्घोसेमाणा एवं वयह—एवं खलु देवाणुप्पिया! सोरियदत्तस्स मच्छकंटए गले लग्गे। तं जो णं इच्छइ वेज्जो वा वेज्जपुत्तो वा जाणुओ वा जाणुयपुत्तो वा तेगिच्छिओ वा तेगिच्छियपुत्तो वा सोरियदत्तस्स मच्छियस्स मच्छकंटयं गलाओ नीहरित्तए, तस्स णं सोरियदत्ते विउलं अत्थसंपयाणं दलयइ।।

तत: स शौरिकदत्त: मत्स्यबन्ध: महत्या वेदनया अभिभूत: सन् कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! शौरिकपुरे नगरे श्ृङ्गाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथ-पथेसु च महता-महता शब्देन उद्घोषयन्त: एवं वदत—एवं खलु देवानुप्रिया:! शौरिकदत्तस्य मत्स्यकण्टक: गले लग्‍न:। तद् य: इच्छति वैद्य: वा वैद्यपुत्र: वा ज्ञायक: वा ज्ञायकपुत्र: वा चिकित्सक: वा चिकित्सकपुत्र: वा शौरिकदत्तस्य मात्स्यिकस्य मत्स्यकण्टकं गलाद् निर्हर्तुम्, तस्मै शौरिकदत्त: विपुलम् अर्थसंप्रदानं ददाति।

२१. तब महान् वेदना से अभिभूत उस शौरिकदत्त मछुआरे ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! तुम शौरिकपुर नगर में जाओ, उसके श्ृंगाटकों, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों और सामान्य मार्गों पर जाकर उच्च-उच्च स्वर से उद्घोषणा करते हुए इस प्रकार कहो—देवानुप्रिय! शौरिकदत्त मछुआरे के गले में मछली का कांटा लग गया है। इसलिए जो कोई वैद्य अथवा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक अथवा चिकित्सकपुत्र, शौरिकदत्त मछुआरे के गले से मछली के कांटे को निकालने की इच्छा रखता हो तो शौरिकदत्त उसको विपुल अर्थ सम्पदा देगा।

२२. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा जाव उग्घोसंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: यावत् उद्घोषयन्ति।

२२. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने यावत् उद्घोषणा की।

२३. तए णं ते बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य इमं एयारूवं उग्घोसणं निसामेंति, निसामेत्ता जेणेव सोरियदत्तस्स गेहे जेणेव सोरियदत्ते मच्छंधे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता बहूहिं उप्पत्तियाहि य वेणइयाहि य कम्मियाहि य पारिणामियाहि य बुद्धीहिं परिणामेमाणा-परिणामेमाणा वमणेहि य छड्डणेहि य ओवीलणेहि य कवलग्गाहेहि य सल्लुद्धरणेहि य विसल्लकरणेहि य इच्छंति सोरियदत्तस्स मच्छंधस्स मच्छकंटयं गलाओ नीहरित्तए, नो संचाएंति नीहरित्तए वा विसोहित्तए वा।।

तत: ते बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च इमाम् एतद्रूपाम् उद्घोषणां निशाम्यन्ति, निशम्य यत्रैव शौरिकदत्तस्य गृहं यत्रैव शौरिकदत्त: मत्स्यबन्ध: तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य बहुभि: औत्पत्तिकीभि: च वैनयिकीभि: च कार्मिकीभि: च पारिणामिकीभि: च बुद्धिभि: परिणमयन्त:-परिणमयन्त: वमनै: च छर्दनै: च अवपीडनै: च कवलग्राहै: च शल्योद्धरणै: च विशल्यकरणै: च इच्छन्ति शौरिकदत्तस्य मत्स्यबन्धस्य मत्स्यकण्टकं गलात् निर्हर्तुम्, न संशक्नुवन्ति निर्हर्तुं वा विशोधयितुं वा।

२३. तब उन बहुत से वैद्य अथवा वैद्यपुत्रों ने, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्रों ने, चिकित्सक अथवा चिकित्सक के पुत्रों ने इस प्रकार की उद्घोषणा को सुना, सुनकर जहां शौरिकदत्त का घर था, जहां शौरिकदत्त मछुआरा था वहीं पहुंचे, पहुंचकर बहुत सी औत्पत्तिकी, वैनयिकी, कार्मिकी और पारिणामिकी बुद्धियों में४ परिणत होते हुए, परिणत होते हुए, वमनों, छर्दनों, अवपीडनों, कवलग्राहों, शल्योद्धरणों और विशल्यकरणों५ आदि के द्वारा शौरिकदत्त मछुआरे के गले से मछली के कांटे को निकालने की इच्छा की, पर वे कांटा निकालने तथा गले की सफाई करने में समर्थ नहीं हुए।

सूत्र २३

४. औत्पत्तिकी.......बुद्धियों में (उप्पतियाहि........बुद्धीहिं)

जो अपनी मति से शास्त्र के अर्थ को प्रकाशित करती है वह बुद्धि है। बुद्धि के चार प्रकार है—(१) औत्पत्तिकी (२) वैनयिकी (३) कार्मिकी (४) पारिणामिकी।

प्रस्तुत सूत्र में इन चार प्रकार की बुद्धियों का वर्णन किया गया है।

१. औत्पत्तिकी बुद्धि—औत्पत्तिकी बुद्धि इन्द्रियातीत और शब्दातीत चेतना का विकास है। इसकी उत्पत्ति में किसी इन्द्रिय अथवा शब्द का योग नहीं होता। इस अर्थ की अभिव्यक्ति अदृष्ट, अश्रुत और अवेदित शब्द से हो रही है। जो स्वयं अदृष्ट है, दूसरे से अश्रुत है जिसके बारे में कभी चिन्तन नहीं किया उस अर्थ को तत्काल यथार्थ रूप में ग्रहण करने की क्षमता होती है। उस बुद्धि का नाम है औत्पत्तिकी। इससे होने वाला बोध अव्याहत फल वाला होता है—लौकिक और लोकोत्तर प्रयोजन से बाधित नहीं होता।

२. वैनयिकी बुद्धि—ज्ञान और ज्ञानी के प्रति प्रकृष्ट विनय से उत्पन्न बुद्धि वैनयिकी बुद्धि है। वैकल्पिक रूप से परोपदेश से उत्पन्न बुद्धि को भी वैनयिकी कहा गया है।

३. कर्मजा बुद्धि—किसी एक कार्य में मन का अभिनिवेश हो जाता है। उस अभिनिवेश के कारण कार्य सफल हो जाता है। यह कार्य में गहरी एकाग्रता और अभ्यास से उत्पन्न होती है। यह बुद्धि औषध-सेवन से भी उत्पन्न होती है।

४. पारिणामिकी बुद्धि—अवस्था के परिपाक से होने वाली बुद्धि पारिणामिकी है। षड्खण्डागम के अनुसार अपनी-अपनी जाति विशेष से उत्पन्न बुद्धि पारिणामिकी बुद्धि है।

सूत्र २३

५. वमनों....विशल्य करणों से (वमणेहि....विसल्लकरणेहि)

चिकित्सा के क्षेत्र में समय-समय पर अनेक चिकित्सा विधियों का विकास हुआ है। प्रस्तुत प्रसंग में शौरिकदत्त के गले में मत्स्य का कांटा लग गया। उसकी चिकित्सा के लिए अनेक वैद्य और वैद्यपुत्र आते हैं। वे चिकित्सा करते हैं। चिकित्सा में वे अनेक विधियों को काम लेते हैं उनका यहां उल्लेख किया गया है।

वमन—स्वत: होने वाला वमन।

छर्दन—द्रव्य आदि के प्रयोग से होने वाला वमन।

अवपीडन—दबाना।

कवलग्राह—बड़ा ग्रास लेना।

शल्योद्धरण—यन्त्र आदि से कांटा निकालना।

विशल्यकरण—औषधि के प्रयोग से कांटा निकालना।

२४. तए णं ते बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य जाहे नो संचाएंति सोरियदत्तस्स मच्छंधस्स मच्छकंटगं गलाओ नीहरित्तए, ताहे संता तंता परितंता जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।

तत: ते बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च यदा नो संशक्नुवन्ति शौरिकदत्तस्य मत्स्यबन्धस्य मत्स्यकण्टकं गलाद् निर्हर्तुम्, तदा श्रान्ता: तान्ता: परितान्ता: यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता: तामेव दिशं प्रतिगता:।

२४. तब वे बहुत से वैद्य अथवा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक अथवा चिकित्सक के पुत्र जब शौरिकदत्त मछुआरे के गले से मछली के कांटे को निकालने में समर्थ नहीं हुए तब वे श्रान्त, तान्त, परितान्त बने हुए जिस दिशा से आए उसी दिशा में लौट गए।

२५. तए णं से सोरियदत्ते मच्छंधे वेज्जपडियाइक्खिए परियारग-परिचत्ते निव्विण्णोसहेभेसज्जे तेणं दुक्खेणं अभिभूए समाणे सुक्के भुक्खे जाव किमियकवले य वममाणे विहरइ।।

तत: स शौरिकदत्त: मत्स्यबन्ध: वैद्यप्रत्याख्यात: परिचारकपरित्यक्त: निर्विण्णौषधभैषज्य: तेन दु:खेन अभिभूत: सन् शुष्क: 'भुक्ख' यावत् कृमिककवलान् च वमन् विहरति।

२५. तब वह शौरिकदत्त मछुआरा वैद्यों के द्वारा प्रत्याख्यात करने पर, परिचारकों के द्वारा परित्यक्त (छोड़ने पर) करने पर, औषध, भैषज के प्रति निराश होने पर उस दु:ख से अभिभूत हो शुष्क (सूखा), भूखा यावत् कृमिकवल का वमन करता हुआ विहरण करने लगा।

२६. एवं खलु गोयमा! सोरियदत्ते पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणंं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

एवं खलु गौतम! शौरिकदत्त: पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन् विहरति।

२६. गौतम! इस प्रकार शौरिकदत्त पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण कर रहा है।

सोरियदत्तस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

२७. सोरियदत्ते णं भंते! मच्छंधे इओ कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! सत्तरिं वासाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ। संसारो तहेव। हत्थिणाउरे नयरे मच्छत्ताए उववज्जिहिइ। से णं तओ मच्छिएहिं जीवियाओ ववरोविए तत्थेव सेट्ठिकुलंसि उववज्जिहिइ। बोही। सोहम्मे कप्पे। महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ।।

शौरिकदत्तस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

शौरिकदत्त: भदन्त! मत्स्यबन्ध: इत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! सप्ततिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते। संसार: तथैव। हस्तिनापुरे नगरे मत्स्यत्वेन उपपत्स्यते। स तत: मात्स्यिकै: जीविताद् व्यपरोपित: तत्रैव श्रेष्ठिकुले उपपत्स्यते। बोधि:। सौधर्मे कल्पे। महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति

शौरिकदत्त का आगामीभव-वर्णक-पद

२७. भन्ते! शौरिकदत्त मछुआरा यहां से मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! सत्तर वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगा। संसार परिभ्रमण उसी प्रकार। हस्तिनापुर नगर में मत्स्य के रूप में उत्पन्न होगा। वह वहां मछुआरों के द्वारा जीवन से रहित किये जाने पर वहीं श्रेष्ठिकुल में उत्पन्न होगा। वहां सम्यक्त्व की प्राप्ति होगी। सौधर्म देवलोक में उत्पत्ति। उसके बाद महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा।

निक्खेव-पदं

२८. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं अट्ठमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:ख-विपाकानाम् अष्टमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

२८. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के आठवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

देवदत्ता

9

देवदत्ता

आमुख

दु:खविपाक के नौवें अध्ययन का नाम देवदत्ता है। इस अध्ययन की नायिका एक स्त्री है। देवदत्ता अपने पूर्वभव में सिंहसेन नाम का राजकुमार था। माता-पिता ने उसका श्यामा आदि 500 सौ राजकन्याओं के साथ विवाह किया। पिता की मृत्यु के बाद वह सिंहासनारूढ़ हुआ।

राजा सिंहसेन श्यामा रानी में मूर्च्छित, गृद्ध और आसक्त था। इसलिए वह दूसरी रानियों को न आदर देता, न उन पर ध्यान देता। जब उनकी माताओं को इस बात का पता लगा तब उन्होंने मिलकर चिन्तन किया—अग्‍नि, विष या अन्य किसी प्रयोग से श्यामा देवी को जीवन रहित कर देना चाहिए।

जब श्यामा देवी को इस बात का पता लगा तब उसने सिंहसेन राजा को यह सारा वृत्तान्त सुनाया। राजा ने श्यामादेवी को आश्‍वस्त करते हुए कहा—तुम चिन्ता मत करो। मैं इसका उपाय करूंगा।

उसने एक कूटागारशाला का निर्माण करवाया। जब वह तैयार हो गई तब उसने एक कम पांच सौ रानियों की माताओं को आमंत्रित किया। वे सब जब सिंहसेन राजा के राज्य में पहुंची, तब राजा ने उन सबको कूटागारशाला में ठहराया। विपुल अशन, पान, पुष्प, अलंकार आदि से उनका सम्मान किया। वे सभी भोजन के बाद नाटक और संगीत का आनन्द लेने लगी।

अर्धरात्रि के समय सिंहसेन राजा अपने राजपुरुषों के साथ वहां गया। कूटागारशाला के सारे दरवाजे बंद करवाकर उसमें आग लगवा दी। वे सभी माताएं क्रन्दन करती हुई मृत्यु को प्राप्त हो गई। सिंहसेन राजा भी ऐसे क्रूर कर्मों के कारण छट्ठी नरक में पैदा हुआ।

वहां से उद्वर्तन कर वह दत्त सार्थवाह की पत्‍नी कृष्णश्री की कुक्षि से बालिका के रूप में उत्पन्न हुआ। यहां उसका देवदत्ता नाम रखा गया।

राजा वैश्रमण के पुत्र पुष्यनन्दी के साथ उसका विवाह हुआ। महाराज वैश्रमण की मृत्यु के बाद पुष्यनन्दी राजा बन गया। वह मातृ-भक्त था। अपनी माता श्रीदेवी की बहुत सेवा करता था। तब देवदत्ता ने सोचा—मातृ-भक्त होने से मैं इसके साथ मनुष्य सम्बन्धी विषय भोगों को पर्याप्त नहीं भोग सकती। इसलिए वह श्रीदेवी को मारने का उपाय खोजने लगी। एक दिन अवसर देखकर उसने श्रीदेवी को मार डाला।

जब राजा को इस बात का पता लगा कि देवदत्ता ने उसकी मां को गर्म लोह-दण्ड गुदा में घुसेड़ कर मार डाला है, तब वह क्रोधाविष्ट होकर राजपुरुषों से देवदत्ता को पकड़वाया और उसके वध का आदेश दिया।

इस कथा के विशेष बिन्दु ये हैं—

• इस कथा की नायिका एक स्त्री है।

• आठ कथाओं में पुरुष, पुरुष के रूप में ही पैदा होते हैं लेकिन इस कथा में सिंहसेन राजा देवदत्ता के रूप में पैदा होता है। यहां लिंग परिवर्तन हुआ है।

• मातृ-भक्त के रूप में पुष्यनन्दी का उदाहरण दिया जा सकता है।

नवमं अज्झयणं: नवम अध्ययन

देवदत्ता: देवदत्ता

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं अट्ठमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, नवमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानाम् अष्टमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, नवमस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के आठवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! श्रमण भगवान महावीर ने नौवें अध्ययन का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं रोहीडए नामं नयरे होत्था— रिद्धत्थिमियसमिद्धे। पुढवीवडेंसए उज्जाणे। धरणो जक्खो। वेसमणदत्ते राया। सिरी देवी। पूसनंदी कुमारे जुवराया।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु- अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये रोहीतकं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्। पृथव्यवतंसकम् उद्यानम्। धरण: यक्ष:। वैश्रमणदत्त: राजा। श्री: देवी। पुष्यनन्दी कुमार: युवराज:।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय रोहीतक नाम का नगर था। वह ॠद्धि-संपन्न, निर्भय और समृद्ध था। पृथ्वी-अवतंसक नाम का उद्यान, धरण नाम का यक्ष, वैश्रमणदत्त राजा, श्री देवी तथा पुष्यनन्दी कुमार युवराज था।

३. तत्थ णं रोहीडए नयरे दत्ते नामं गाहावई परिवसइ—अड्ढे। कण्हसिरी भारिया।।

तत्र रोहीतके नगरे दत्त: नाम 'गाहा'पति: परिवसति—आढ्य:। कृष्णश्री: भार्या।

३. उस रोहीतक नगर में दत्त नाम का धनवान गृहपति रहता था। उसके कृष्णश्री नाम की भार्या थी।

४. तस्स णं दत्तस्स धूया कण्हसिरीए अत्तया देवदत्ता नामं दारिया होत्था—अहीण-पडिपुण्ण-पंचिंदियसरीरा।।

तस्य दत्तस्य दुहिता कृष्णश्रिय: आत्मजा देवदत्ता नाम दारिका बभूव— अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रियशरीरा।

४. उस दत्त (गाथापति) की पुत्री, कृष्णश्री की आत्मजा देवदत्ता नाम की बालिका थी। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था।

५. तेणं कालेणं तेणं समएणं सामी समोसढे जाव परिसा पडिगया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये स्वामी समवसृत: यावत् परिषद् प्रतिगता।

५. उस काल और उस समय स्वामी समवसृत हुए यावत् परिषद् लौट गई।

देवदत्ताए पुव्वभवपुच्छा-पदं

६. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी छट्ठक्खमण-पारणगंसि तहेव जाव रायमग्गमोगाढे हत्थी आसे पुरिसे पासइ। तेसिं पुरिसाणं मज्झगयं पासइ एगं इत्थियं—अवओडय-बंधणं उक्खित्त-कण्णनासं नेहतुप्पियगत्तं वज्झ-करकडि-जुयनियच्छं कंठेगुणरत्त-मल्ल-दामं चुण्णगुंडियगातं चुण्णयं वज्झपाणपीयं सूले भिज्जमाणं पासइ, पासित्ता भगवओ गोयमस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था, तहेव निग्गए जाव एवं वयासी—एस णं भंते! इत्थिया पुव्वभवे का आसि?

देवदत्ताया: पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी षष्ठक्षपणपारणके तथैव यावत् राजमार्गमवगाढ: हस्तिन: अश्‍वान् पुरुषान् पश्यति। तेषां पुरुषाणां मध्यगतां पश्यति एकां स्त्रियम्—अवकोटक-बन्धनाम् उत्क्षिप्तकर्णनासां स्‍नेह-'तुप्पिय'गात्रां वध्यकरकटियुगनियमां कण्ठेगुणरक्त-माल्यदामां चूर्ण-गुण्डितगात्रां चूर्णकां प्रीतबाह्यप्राणां शूले भिद्यमानां पश्यति, दृष्ट्वा भगवत: गौतमस्य अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि, तथैव निर्गत: यावत् एवम् अवादीत्—एषा भदन्त! स्त्री पूर्वभवे का आसीत्?

देवदत्ता का पूर्वभवपृच्छा पद

६. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी बेले (षष्ठभक्त) के पारणे के दिन उसी प्रकार यावत् राजमार्ग पर आए, वहां उन्होंने हाथी, घोड़े और पुरुषों को देखा। उन पुरुषों के मध्य अवकोटक बन्धन से बंधी हुई तथा कटे हुए कान-नाक वाली, जिसका पूरा शरीर तैल से स्‍निग्ध था, वध्य होने के कारण जिसके दोनों हाथ कमर पर बंधे हुए थे, गले में धागे से बनी लाल फूलों की माला थी१, शरीर गेरू के चूर्ण से पोता हुआ था, जो संत्रस्त थी, बाह्य प्राण (उच्छ्वास) जिसको प्रिय थे, शूली पर जिसे भेदा जा रहा था, ऐसी एक स्त्री को देखा, देखकर भगवान गौतम के इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ। उसी प्रकार वहां से निकले यावत् इस प्रकार कहा—भंते! यह स्त्री पूर्वभव में कौन थी?

सूत्र ६

१. पुष्पमाला (मल्लदाम)

सामान्यतया मल्लदाम का अर्थ पुष्पमाला किया जाता है। वस्तुत: माल्य और दाम—ये दोनों स्वतंत्र शब्द हैं। माल्य का अर्थ सामान्य माला है और 'दाम' शब्द विशेष प्रकार की माला के अर्थ में प्रयुक्त होता है। 'दाम' शब्द के अनेक अर्थ उपलब्ध होते हैं। जैसे—

• सिर पर लटकने वाली माला।

• • सिर पर आभूषण के रूप में लगाई जाने वाली माला।

• बालों को सुव्यस्थित रखने के लिए पहनी जाने वाली माला।

• खुले मैदान के अन्त में चारों ओर वंदनवार के रूप में बांधी जाने वाली माला।

• मस्तक पर पहनी जाने वाली माला—जो पत्तों, फूलों और जवाहरात से बनी हुई हो।

देवदत्ताए सीहसेणभव-वण्णग-पदं

७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे सुपइट्ठे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे। महासेणे राया।।

देवदत्ताया: सिंहसेनभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे सुप्रतिष्ठं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्। महासेन: राजा।

देवदत्ता का सिंहसेनभव-वर्णक-पद

७. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में सुप्रतिष्ठ नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था। महासेन राजा था।

८. तस्स णं महासेणस्स रण्णो धारिणीपामोक्खं देवीसहस्सं ओरोहे यावि होत्था।।

तस्य महासेनस्य राज्ञ: धारिणीप्रमुखं देवीसहस्रम् अवरोधे चापि बभूव।

८. उस महासेन राजा के अन्त:पुर में धारिणी प्रमुख हजार रानियां थी।

९. तस्स णं महासेणस्स रण्णो पुत्ते धारिणीए देवीए अत्तए सीहसेणे नामं कुमारे होत्था—अहीण-पडि-पुण्ण-पंचिंदियसरीरे जुवराया।।

तस्य महासेनस्य राज्ञ: पुत्र: धारिण्या: देव्या: आत्मज: सिंहसेन: नाम कुमार: बभूव—अहीन-प्रतिपूर्ण-पञ्चेन्द्रिशरीर: युवराज:।

९. उस महासेन राजा का पुत्र, धारिणी देवी का आत्मज सिंहसेन नाम का कुमार था। उसका शरीर अहीन-प्रतिपूर्ण पांच इन्द्रियों वाला था। वह युवराज हो गया।

१०. तए णं तस्स सीहसेणस्स कुमारस्स अम्मापियरो अण्णया कयाइ पंच पासायवडेंसयसयाइं करेंति—अब्भुग्गयमूसियाइं।।

तत: तस्य सिंहसेनस्य कुमारस्य अम्बापितरौ अन्यदा कदाचिद् पञ्च प्रासादावतंसकशतानि कुरुत:— अभ्युद्गतोच्छ्रितानि।

१०. तब उस सिंहसेन कुमार के माता-पिता ने अन्य किसी समय पांच सौ प्रसादावतंसक बनवाए। जो अत्यन्त ऊंचे थे।

११. तए णं तस्स सीहसेणस्स कुमारस्स अम्मापियरो अण्णया कयाइ सामापामोक्खाणं पंचण्हं रायवरकन्नगसयाणं एग दिवसे पाणिं गिण्हावेंसु। पंचसओ दाओ।।

तत: तस्य सिंहसेनस्य कुमारस्य अम्बापितरौ अन्यदा कदाचित् श्यामाप्रमुखाणां पञ्चानां राजवरकन्य-काशतानाम् एकदिवसे पाणिम् अग्राहयताम्। पञ्चशत: दाय:।

११. तब उस सिंहसेन कुमार के माता-पिता ने अन्य किसी समय श्यामा प्रमुख पांच सौ श्रेष्ठ राजकन्याओं के साथ एक दिन में पाणिग्रहण (विवाह) करवाया। पांच सौ प्रकार का प्रीतिदान दिया।

१२. तए णं से सीहसेणे कुमारे सामापामोक्खेहिं पंचहिं देवीसएहिं सद्धिं उप्पिं पासायवरगए जाव विहरइ।।

तत: स सिंहसेन: कुमार: श्यामाप्रमुखै: पञ्चभि: देवीशतै: सार्द्धम् उपरि प्रासादवरगत: यावत् विहरति।

१२. तब वह सिंहसेन कुमार श्यामा प्रमुख पांच सौ रानियों के साथ उपरितन श्रेष्ठ प्रासादों में यावत् विहरण करता था।

१३. तए णं से महासेण राया अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते। नीहरणं। राया जाए।।

तत: स महासेन: राजा अन्यदा कदाचिद् कालधर्मेण संयुक्त:। निर्हरणम्। राजा जात:।

१३. तब वह महासेन राजा अन्य किसी समय काल धर्म को प्राप्त हो गया। उसे श्मशान ले गए। सिंहसेन कुमार राजा हो गया।

१४. तए णं से सीहसेणे राया सामाए देवीए मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे अवसेसाओ देवीओ नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढायमाणे अपरिजाणमाणे विहरइ।।

तत: स सिंहसेन: राजा श्यामायां देव्यां मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: अवशेषा: देवी: नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाण: अपरिजानन् विहरति।

१४. तब वह सिंहसेन राजा श्यामा देवी में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बना हुआ अन्य रानियों को न आदर देता, न उन पर ध्यान देता। इस प्रकार आदर न देता हुआ, ध्यान न देता हुआ विहरण करने लगा।

१५. तए णं तासिं एगूणगाणं पंचण्हं देवीसयाणं एगूणाइं पंचमाइसयाइं इमीसे कहाए लद्धट्ठाइं सवण-याए—एवं खलु सीहेसेणे राया सामाए देवीए मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे अम्हं धूयाओ नो आढाइ नो परिजाणइ, अणाढाय-माणे अपरिजाणमाणे विहरइ। तं सेयं खलु अम्हं सामं देविं अग्गिपओगेण वा विसप्पओगेण वा सत्थप्पओगेण वा जीवियाओ ववरोवित्तए—एवं संपेहेंति, संपेहेत्ता सामाए देवीए अंतराणि य छिद्दाणि य विवराणि य पडिजागरमाणीओ-पडिजागर-माणीओ विहरंति।।

तत: तासाम् एकोनकानां पञ्चानां देवीशतानाम् एकोनानि पञ्चमातृशतानि अनया कथया लब्धार्थानि श्रवणतया— एवं खलु सिंहसेन: राजा श्यामायां देव्यां मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: अस्माकं दुहितॄ: नो आद्रियते नो परिजानाति, अनाद्रियमाण: अपरिजानन् विहरति। तद् श्रेय: खलु अस्माकं श्यामां देवीम् अग्‍निप्रयोगेण वा विषप्रयोगेण वा शस्त्रप्रयोगेण वा जीविताद् व्यपरोपयितुम्—एवं सम्प्रेक्षन्ते, सम्प्रेक्ष्य श्यामाया: देव्या: अन्तराणि च छिद्राणि च विवराणि च प्रतिजाग्रत्य:-प्रतिजाग्रत्य: विहरन्ति।

१५. तब उन एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताओं को इस बात का पता चलने पर, इस बात को सुनने पर कि सिंहसेन राजा श्यामा देवी में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित और अध्युपपन्न बना हुआ हमारी बेटियों को न आदर देता है, न उन पर ध्यान देता है, आदर न देता हुआ, ध्यान न देता हुआ विहरण करता है। इसलिए यही श्रेयस्कर है कि हम श्यामा देवी को अग्‍निप्रयोग से, विषप्रयोग से, शस्त्र प्रयोग से जीवन से रहित कर दे। इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर श्यामा देवी के अन्तर, छिद्र और विवरों को खोजती हुई, खोजती हुई विहरण करने लगी।

१६. तए णं सा सामा देवी इमीसे कहाए लद्धट्ठा सवणयाए—'एवं खलु ममं (एगूणगाणं?) पंचण्हं सवत्तीसयाणं (एगूणाइं?) पंचमाइसयाइं इमीसे कहाए लद्धट्ठाइं सवणयाए अण्णमण्णं एवं वयासी—एवं खलु सीहसेणे राया सामाए देवीए मुच्छिए जाव पडिजागरणमाणीओ विहरंति' तं न नज्जइ णं ममं केणइ कु-मारेणं मारिस्संती ति कट्टु भीया तत्था तसिया उव्विग्गा संजायभया जेणेव कोवघरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता ओहय मणसंकप्पा करतलपल्हत्थमुही अट्टज्झाणोवगया भूमिगयदिट्ठीया झियाइ।।

तत: सा श्यामादेवी अनया कथया लब्धार्था श्रवणतया—एवं खलु मम (एकोनकानां?) पञ्चानां सपत्‍नीशतानां (एकोनानि?) पञ्चमातृशतानि अनया कथया लब्धार्थानि श्रवणतया अन्योन्यम् एवम् अवादिषु:—एवं खलु सिंहसेन: राजा श्यामायां देव्यां मूर्च्छित: यावत् प्रतिजाग्रत्य: विहरन्ति तद् न ज्ञायते माम् केनचिद् कु-मारेण मारयिष्यन्ति इति कृत्वा भीता त्रस्ता 'तसिया' उद्विग्‍ना संजातभया यत्रैव कोपगृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य उपहतमन:-संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्यायति।

१६. तब उस श्यामा देवी को इस बात का पता चलने पर, सुनने पर कि मेरी एक कम पांच सौ सपत्‍नियों की एक कम पांच सौ माताएं इस बात को जान लेने पर, सुन लेने पर परस्पर एक दूसरे को इस प्रकार कहती है—इस प्रकार सिंहसेन राजा श्यामा देवी में मूर्च्छित यावत् खोजती हुई विहरण करती हैं। नहीं पता कि वे मुझे किस कुमौत से मारेंगी—ऐसा विचार कर वह भीत, त्रस्त, शुष्क, उद्विग्‍न और भयाक्रान्त होकर जहां कोपघर था वहीं पहुंची, पहुंचकर उपहत मन: संकल्प वाली, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई भूमिगत दृष्टि वाली हो चिन्तातुर हो गई।

१७. तए णं से सीहसेणे राया इमीसे कहाए लद्धट्ठे समाणे जेणेव कोवघरए, जेणेव सामा देवी, तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सामं देविं ओहय मणसंकप्पं करतलपल्हत्थमुहिं अट्टज्झा-णोवगयं भूमिगयदिट्ठीयं झियाय-माणिं पासइ, पासित्ता एवं वयासी—किं णं तुमं देवाणुप्पिए! ओहय मणसंकप्पा करतलपल्हत्थमुही अट्टज्झाणो-वगया भूमिगयदिट्ठीया झियासि?

तत: स सिंहसेन: राजा अनया कथया लब्धार्थ: सन् यत्रैव कोपगृहं, यत्रैव श्यामा देवी, तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्यामां देवीम् उपहतमन:संकल्पां करतलपर्यस्तमुखीम् आर्त्तध्यानोपगतां भूमिगतदृष्टिकां ध्यायन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा एवम् अवादीत्—किं त्वं देवानुप्रिये! उपहतमन:संकल्पा करतलपर्यस्तमुखी आर्त्तध्यानोपगता भूमिगतदृष्टिका ध्यायसि?

१७. तब वह सिंहसेन राजा इस बात का पता चलने पर, जहां कोपघर था जहां श्यामा देवी थी, वहीं पहुंचा, पहुंचकर उसने उपहत मन:संकल्प वाली, हथेली पर मुंह टिकाए, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली, चिन्तातुर बनी हुई, श्यामा देवी को देखा, देखकर वह इस प्रकार बोला—देवानुप्रिये! तुम उपहत मन:संकल्प वाली, हथेली पर मुंह टिकाएं, आर्त्तध्यान में डूबी हुई, भूमिगत दृष्टिवाली, चिन्तातुर क्यों बनी हुई हो?

१८. तए णं सा सामा देवी सीहसेणेणं रण्णा एवं वुत्ता समाणा उप्फेणउप्फेणियं सीहसेणं रायं एवं वयासी—एवं खलु सामी! ममं एगूणगाणं पंच सवत्तीसयाणं एगूणाइं पंच माइसयाइं इमीसे कहाए लद्धट्ठाइं सवणयाए अण्णमण्णं सद्दावेत्ता एवं वयासी—'एवं खलु सीहसेणे राया सामाए देवीए मुच्छिए गिद्धे गढिए अज्झोववण्णे अम्हं धूयाओ नो आढाइ नो परिजाणइ जाव अंतराणि य छिद्दाणि य विवराणि य पडिजागरमाणीओ-पडिजागर-माणीओ विहरंति।' तं न नज्जइ णं सामी! ममं केणइ कु-मारेणं मारिस्संती ति कट्टु भीया जाव झियामि।।

तत: सा श्यामा देवी सिंहसेनेन राज्ञा एवम् उक्ता सती 'उप्फेणउप्फेणियं' सिंहसेनं राजानम् एवम् अवादीत्—एवं खलु स्वामिन्! मम एकोनकानां पञ्च सपत्‍नीशतानाम् एकोनानि पञ्चमातृ-शतानि अनया कथया लब्धार्थानि श्रवणतया अन्योन्यं शब्दयित्वा एवम् अवादिषु:—एवं खलु सिंहसेन: राजा श्यामायां देव्यां मूर्च्छित: गृद्ध: ग्रथित: अध्युपपन्न: अस्माकं दुहितॄ: नो आद्रियते नो परिजानाति यावत् अन्तराणि च छिद्राणि च विवराणि च प्रतिजाग्रत्य:-प्रतिजाग्रत्य: विहरन्ति। तद् न ज्ञायते स्वामिन्! माम् केनचिद् कु-मारेण मारयिष्यन्ति इति कृत्वा भीता यावत् ध्यायामि।

१८. तब सिंहसेन राजा के द्वारा ऐसा कहे जाने पर उस श्यामा देवी ने दूध के उफान के समान क्रोधित वचन से उस सिंहसेन राजा को इस प्रकार कहा—स्वामिन्! इस प्रकार मेरी एक कम पांच सौ सपत्‍नियों की एक कम पांच सौ माताओं ने इस बात को जानने पर, सुनने पर परस्पर एक दूसरे को बुलाकर इस प्रकार कहा—सिंहसेन राजा श्यामा देवी में मूर्च्छित, गृद्ध, ग्रथित, अध्युपपन्न है, हमारी बेटियों को न आदर देता है, न उन पर ध्यान देता है यावत् अन्तरों, छिद्रों और विवरों को खोजती हुई, खोजती हुई विहरण करती हैं। स्वामिन्! नहीं पता कि वे किस कुमौत से मुझे मारेंगी ऐसा विचार कर भीत यावत् चिन्तातुर बनी हुई हूं।

सूत्र १८-१९

शब्द विमर्श

उप्फेणउप्फेणिय—क्रोध से तेज वचन कहना।

आबाहे—ईषत् पीड़ा।

पबाहे—अत्यधिक पीड़ा।

१९. तए णं से सीहसेणे राया सामं देविं एवं वयासी—मा णं तुमं देवाणुप्पिया! ओहयमणसंकप्पा जाव झियाहि। अहं णं तह घत्तिहामि जहां णे तव नत्थि कत्तो वि सरीरस्स आबाहे वा पबाहे वा भविस्सइ त्ति कट्टु ताहिं इट्ठाहिं कंताहिं पियाहिं मणुण्णाहिं मणामाहिं वग्गूहिं समासासेइ, समासासेत्ता तओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी— गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! सुपइट्ठस्स नयरस्स बहिया एगं महं कूडागारसालं—अणेगक्खंभ-सयसंनिविट्ठं पासादीयं दरिसणिज्जं अभिरूवं पडिरूवं करेह ममं एयमाणत्तियं पच्चप्पिणह।।

तत: स सिंहसेन: राजा श्यामां देवीम् एवम् अवादीत्—मा त्वं देवानुप्रिये! उपहतमन:संकल्पा यावत् ध्याय। अहं तथा यतिष्ये यथा तव नास्ति कुतोऽपि शरीरस्य आबाधा वा प्रबाधा वा भविष्यति इति कृत्वा ताभि: इष्टाभि: कान्ताभि: प्रियाभि: मनोज्ञाभि: 'मणामाहिं' वाग्भि: समाश्‍वासयति, समाश्‍वास्य तत: प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य कौटुम्बिकान् पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्— गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! सुप्रतिष्ठस्य नगरस्य बहि: एकां महतीं कूटागारशालाम्—अनेकस्तम्भशतसन्निविष्टां प्रासादीयां दर्शनीयाम् अभिरूपां प्रतिरूपां कुरुत मह्यम् एतामाज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयत।

१९. तब उस सिंहसेन राजा ने श्यामा देवी को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिये! तुम उपहत मन:संकल्प वाली यावत् चिन्तातुर मत बनो। मैं ऐसा प्रयत्‍न करूंगा कि तुम्हारे शरीर को कहीं से भी अल्प या अधिक पीड़ा नहीं होगी, ऐसा कहकर उसने उन इष्ट, कान्त, प्रिय, मनोज्ञ और मनोहर वचनों से उसे समाश्‍वस्त किया, समाश्‍वस्त कर वहां से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ, सुप्रतिष्ठ नगर के बाहर एक विशाल कूटागारशाला बनवाओ, जो अनेक सैकड़ों खंभों पर सन्निविष्ट हो, प्रासादीय, दर्शनीय, अभिरूप और प्रतिरूप हो। इस आज्ञा को मुझे प्रत्यर्पित करो।

२०. तए णं से कोडुंबियपुरिसा करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता सुपइट्ठ-नयरस्स बहिया पच्चत्थिमे दिसीभाए एगं महं कूडागार-सालं—अणेगक्खंभसयसंनिविट्ठं पासादीयं दरिसणिज्जं अभिरूवं पडिरूवं करेंति, जेणेव सीहसेणे राया तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता तमाणत्तियं पच्चप्पिणंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: करतल-परिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! इति आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिश्ृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य सुप्रतिष्ठस्य नगरस्य बहि: पश्‍चिमे दिग्भागे एकां महतीं कूटागारशालाम्— अनेकस्तम्भशतसन्निविष्टां प्रासादीयां दर्शनीयाम् अभिरूपां प्रतिरूपां कुर्वन्ति, यत्रैव सिंहसेन: राजा तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य तामाज्ञप्तिकां प्रत्यर्पयन्ति।

२०. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर स्वामिन्! ऐसा ही है इस प्रकार विनयपूर्वक वचन को स्वीकार किया, स्वीकार कर सुप्रतिष्ठ नगर के बाहर पश्‍चिम दिशा भाग में एक महान कूटागारशाला का निर्माण करवाया, जो अनेक सैकड़ों खम्भों पर सन्निविष्ट, प्रासादीय, दर्शनीय, अभिरूप, प्रतिरूप थी। इसके बाद वे जहां सिंहसेन राजा था वहीं पहुंचे, पहुंचकर उस आज्ञा को प्रत्यर्पित किया।

२१. तए णं से सीहसेणे राया अण्णया कयाइ एगूणगाणं पंचण्हं देवीसयाणं एगूणाइं पंच माइसयाइं आमंतेइ।।

तत: स सिंहसेन: राजा अन्यदा कदाचिद् एकोनकानां पञ्चानां देवीशतानाम् एकोनानि पञ्चमातृशतानि आमन्त्रयति।

२१. तब उस सिंहसेन राजा ने अन्य किसी समय एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताओं को आमंत्रित किया।

२२. तए णं तासिं एगूणगाणं पंच देवीसयाणं एगूणाइं पंच माइसयाइं सीहसेणेणं रण्णा आमंतियाइ समाणाइं सव्वा-लंकारविभूसियाइं जहाविभवेणं जेणेव सुपइट्ठे नयरे, जेणेव सीहसेणे राया तेणेव उवेंति।।

तत: तेषाम् एकोनकानां पञ्चदेवी-शतानाम् एकोनानि पञ्चमातृशतानि सिंहसेनेन राज्ञा आमन्त्रितानि सन्ति सर्वालंकारविभूषितानि यथाविभवेन यत्रैव सुप्रतिष्ठं नगरं, यत्रैव सिंहसेन: राजा तत्रैव उपयन्ति।

२२. तब सिंहसेन राजा के द्वारा आमंत्रित होने पर वे एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताएं सब अलंकारों से विभूषित हो अपने-अपने वैभव के अनुसार जहां सुप्रतिष्ठ नगर था, जहां सिंहसेन राजा था, वहीं पहुंची।

२३. तए णं से सीहसेणे राया एगूणपंचण्हं देवीसयाणं एगूणगाणं पंचण्हं माइसयाणं कूडागारसालं आवासं दलयइ।।

तत: स सिंहसेन: राजा एकोनपञ्चानां देवीशतानाम् एकोनकानां पञ्चानां मातृशतानां कूटागारशालायाम् आवासं ददाति।

२३. तब उस सिंहसेन राजा ने एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताओं को कूटागारशाला में आवास दिया।

२४. तए णं से सीहसेणे राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवणेह सुबहुं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारं च कूडागारसालं साहरह।।

तत: स सिंहसेन: राजा कौटुम्बिक-पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपनयत सुबहुं पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारं च कूटागारशालां संहरत।

२४. तब उस सिंहसेन राजा ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम जाओ विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य उपहृत करो तथा बहुत सारे पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार को कूटागारशाला में पहुंचा दो।

२५. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा तहेव जाव साहरंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषान् तथैव यावत् संहरन्ति।

२५. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने उसी प्रकार यावत् पहुंचा दिया।

२६. तए णं तासिं एगूणगाणं पंचण्हं देवीसयाणं 'एगूणाइं पंच माइसयाइं' सव्वालंकार-विभूसियाइं तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं सुरं च महुं च मेरगं च जाइं च सीधुं च पसण्णं च आसाएमाणाइं वीसाएमाणाइं परिभाएमाणाइं परिभुंजेमाणाइं गंधव्वेहि य नाडएहि य उवगीय-माणाइं-उवगीयमाणाइं विहरंति।।

तत: तासाम् एकोनकानां पञ्चानां देवीशतानाम् 'एकोनानि पञ्चमातृ-शतानि' सर्वालंकारविभूषितानि तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं सुरा च मधु च मेरकं च जातिं च सीधुं च प्रसन्नां च आस्वादयन्ति विस्वादयन्ति परिभाजयन्ति परिभुञ्जानानि गन्धर्वै: च नाटकै: च उपगीयमानानि— उपगीयमानानि विहरन्ति।

२६. तब वे सब अलंकारों से विभूषित एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताएं उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य, सुरा, मधु, मेरक, जाति, सीधु तथा प्रसन्ना का आस्वाद लेती हुई, विशेष रूप से आस्वाद लेती हुई, बांटती हुई तथा परिभोग करती हुई गन्धर्वों द्वारा, नाटकों द्वारा प्रशंसित होती हुई, प्रशंसित होती हुई विहरण करने लगी।

२७. तए णं से सीहसेणे राया अद्धरत्त-कालसमयंसि बहूहिं पुरिसेहिं सद्धिं संपरिवुडे जेणेव कूडागारसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता कूडागारसालाए दुवाराइं पिहेइ, पिहेत्ता कूडागारसालाए सव्वओ समंता अगणिकायं दलयइ।।

तत: स सिंहसेन: राजा अर्धरात्रकाल-समये बहुभि: पुरुषै: सार्द्धं सम्परिवृत: यत्रैव कूटागारशाला तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य कूटागारशालाया: द्वाराणि पिदधाति, पिधाय कूटागारशालाया: सर्वत: समन्तात् अग्‍निकायं दापयति।

२७. तब वह सिंहसेन राजा अर्धरात्रि के समय बहुत से पुरुषों के साथ संपरिवृत हो, जहां कूटागारशाला थी वहीं पहुंचा, पहुंचकर उसने कूटागारशाला के द्वारों को ढका, ढककर कूटागारशाला के सभी ओर, चारों तरफ से आग (अग्‍निकाय) लगवा दी।

२८. तए णं तासिं एगूणगाणं पंचण्हं देवीसयाणं एगूणगाइं पंच माइ-सयाइं सीहसेणेणं रण्णा आली-वियाइं समाणाइं रोयमाणाइं कंदमाणाइं विलवमाणाइं अत्ताणाइं असरणाइं कालधम्मुणा संजुत्ताइं।।

तत: तेषाम् एकोनकानां पञ्चानां देवीशतानाम् एकोनकानि पञ्चमातृशतानि सिंहसेनेन राज्ञा आदीपितानि सन्ति रुदन्ति क्रन्दन्ति विलपन्ति अत्राणानि अशरणानि कालधर्मेण संयुक्तानि।

२८. तब वे एक कम पांच सौ रानियों की एक कम पांच सौ माताएं सिंहसेन राजा के द्वारा जलाने पर रोती हुई, क्रन्दन करती हुई, विलाप करती हुई, अत्राण, अशरण बनी हुई कालधर्म को प्राप्त हो गई।

२९. तए णं से सीहसेणे राया एयकम्मे एयप्पहाणे एयविज्जे एयसामायारे सुबहुं पावं कम्मं कलिकलुसं समज्जिणित्ता चोत्तीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा छट्ठीए पुढवीए उक्कोसेणं बावीससागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णे।।

तत: स सिंहसेन: राजा एतत्कर्मा एतत्प्रधान: एतद्विद्य: एतत्समाचार:, सुबहु पापं कर्म कलिकलुषं समर्ज्य चतुस्त्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा षष्ठ्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण द्वाविंशतिसागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्न:।

२९. तब इस प्रकार के व्यापार वाला, इस प्रकार की निष्ठा वाला, इस प्रकार की विद्या वाला तथा इस प्रकार के समाचरण वाला वह सिंहसेन राजा अत्यधिक कलहहेतुक मलिन पाप कर्मों का अर्जन कर चौतीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर छठी पृथ्वी के बाईस सागरोपम की उत्कृष्ट स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुआ।

देवदत्ताए वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

३०. से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव रोहीडए नयरे दत्तस्स सत्थवाहस्स कण्हसिरीए भारियाए कुच्छिंसि दारियत्ताए उववण्णे।।

देवदत्ताया: वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

स तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव रोहीतके नगरे दत्तस्य सार्थवाहस्य कृष्णश्रिय: भार्याया: कुक्षौ दारिकात्वेन उपपन्न:।

देवदत्ता का वर्तमानभव-वर्णक-पद

३०. तब वह वहां से उद्वर्तन कर यहीं रोहीतक नगर में दत्त सार्थवाह की भार्या कृष्णश्री की कुक्षि में बालिका के रूप उत्पन्न हुई।

३१. तए णं सा कण्हसिरी नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारियं पयाया—सूमालं सुरूवं।।

तत: सा कृष्णश्री: नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारिकां प्रजाता—सुकुमालां सुरूपाम्।

३१. तब उस कृष्णश्री ने नौ महीने पूरे होने पर सुकुमाल तथा सुरूप बालिका को पैदा किया।

३२. तए णं तीसे दारियाए अम्मापियरो निव्वत्तबारसाहियाए विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेंति, उवक्खडावेत्ता जाव मित-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणस्स पुरओ नामधेज्जं करेंति—होउ णं दारिया देवदत्ता नामेणं।।

तत: तस्या: दारिकाया: अम्बापितरौ निवृत्तद्वादशाहिकाया: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयत:, उपस्कार्य यावत् मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनस्य पुरत: नामधेयं कुरुत:—भवतु दारिका देवदत्ता नाम्‍ना।

३२. तब उस बालिका के माता-पिता ने बारह दिन व्यतीत होने पर विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर यावत् मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी तथा परिजन के सामने नामकरण किया—हमारी बालिका का नाम देवदत्ता हो।

३३. तए णं सा देवदत्ता दारिया पंच-धाईपरिग्गहिया जाव परिवड्ढइ।।

तत: सा देवदत्ता दारिका पञ्चधात्री-परिगृहीता यावत् परिवर्धते।

३३. तब वह देवदत्ता बालिका पांच धाय-माताओं से परिगृहीत हो यावत् बढ़ने लगी।

३४. तए णं सा देवदत्ता दारिया उम्मुक्कबालभावा विण्णय-परिणयमेत्ता जोव्वणगमणुप्पत्ता रूवेण जोव्वणेण लावण्णेण य अईव-अईव उक्किट्ठा उक्किट्ठ-सरीरा जाया यावि होत्था।।

तत: सा देवदत्ता दारिका उन्मुक्तबालभावा विज्ञक-परिणतमात्रा यौवनकमनुप्राप्ता रूपेण यौवनेन लावण्येन च अतीव-अतीव उत्कृष्टा उत्कृष्टशरीरा जाता चापि बभूव।

३४. तब वह देवदत्ता बालिका बाल्यावस्था को लांघकर, विज्ञ और कला की पारगामी बन, यौवन को प्राप्त कर, रूप, यौवन और लावण्य के द्वारा अतीव-अतीव उत्कृष्ट, उत्कृष्ट शरीर वाली हुई।

३५. तए णं सा देवदत्ता दारिया अण्णया कयाइ ण्हाया जाव विभूसिया बहूहिं खुज्जाहिं जाव परिक्खित्ता उप्पिं आगासतलगंसि कणगतिंदूसएणं कीलमाणी विहरइ।।

तत: सा देवदत्ता दारिका अन्यदा कदाचिद् स्‍नाता यावत् विभूषिता बहुभि: कुब्जाभि: यावत् परिक्षिप्ता उपरि आकाशतले कनकतिन्दूसकेन क्रीडन्ती विहरति।

३५. तब वह देवदत्ता बालिका अन्य किसी समय स्‍नात हो यावत् विभूषित हो, बहुत सी कुब्जाओं से यावत् परिक्षिप्त हो ऊपरी आकाश तल (आवास) में सोने की गेंद से खेलती हुई विहरण करती थी।

३६. इमं च णं वेसमणदत्ते राया ण्हाए जाव विभूसिए आसं दुरुहति, दुरुहित्ता बहूहिं पुरिसेहिं सद्धिं संपरिवुडे आसवाहणियाए निज्जायमाणे दत्तस्स गाहावइस्स गिहस्स अदूरसामंतेणं वीईवयइ।।

इत: च वैश्रमणदत्त: राजा स्‍नात: यावत् विभूषित: अश्‍वम् आरोहति, आरुह्य बहुभि: पुरुषै: सार्द्धं सम्परिवृत: अश्‍ववाहनिकया निर्यान् दत्तस्य 'गाहा'पते: गृहस्य अदूरसामन्तेन व्यतिव्रजति।

३६. इधर वैश्रमणदत्त राजा ने स्‍नात हो यावत् विभूषित हो अश्‍व पर आरोहण किया, आरोहण कर वह बहुत से पुरुषों के साथ संपरिवृत हो अश्‍वक्रीड़ा के लिए जाते हुए दत्त गृहपति के घर के समीप से निकला।

३७. तए णं से वेसमणे राया दत्तस्स गाहावइस्स गिहस्स अदूरसामंतेणं वीईवयमाणे देवदत्तं दारियं उप्पिं आगासतलगंसि कणगतिदूसएणं कीलमाणिं पासइ, पासित्ता देवदत्ताए दारियाए रूवे य जोव्वणे य लावण्णे य जायविम्हए कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—कस्स णं देवाणुप्पिया! एसा दारिया? किं च नामधेज्जेणं?

तत: स वैश्रमण: राजा दत्तस्य 'गाहा'पते: गृहस्य अदूरसामन्तेन व्यतिव्रजन् देवदत्तां दारिकाम् उपरि आकाशतले कनकतिन्दूसकेन क्रीडन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा देवदत्ताया: दारिकाया: रूपे च यौवने च लावण्ये च जातविस्मय: कौटुम्बिकपुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्— कस्य देवानुप्रिया:! एषा दारिका? का च नामधेयेन?

३७. तब उस वैश्रमण राजा ने दत्त गृहपति के घर के समीप से निकलते हुए ऊपरी आवास में सोने की गेंद से खेलती हुई देवदत्ता बालिका को देखा, देखकर देवदत्ता बालिका के रूप, यौवन और लावण्य में विस्मित बना हुआ कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! यह किसकी कन्या है? इसका क्या नाम है?

३८. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा वेसमणरायं करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं वयासी—एस णं सामी! दत्तस्स सत्थवाहस्स धूया कण्हसिरीए भारियाए अत्तया देवदत्ता नामं दारिया रूवेण य जोव्वणेण य लावण्णेण य उक्किट्ठा उक्किट्ठसरीरा।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: वैश्रमणराजानं करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवम् अवादिषु:—एषा स्वामिन्! दत्तस्य सार्थवाहस्य दुहिता कृष्णश्रिय: भार्याया: आत्मजा देवदत्ता नाम दारिका रूपेण च यौवनेन च लावण्येन च उत्कृष्टा उत्कृष्टशरीरा।

३८. तब उन कौटुम्बिक पुरुषों ने वैश्रमण राजा को दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर इस प्रकार कहा—स्वामिन्! यह दत्त सार्थवाह की बेटी, कृष्णश्री भार्या की आत्मजा देवदत्ता नाम की बालिका है। यह रूप, यौवन और लावण्य से उत्कृष्ट, उत्कृष्ट शरीर वाली है।

३९. तए णं से वेसमणे राया आसवाहणियाओ पडिनियत्ते समाणे अब्भिंतरठाणिज्जे पुरिसे सद्दावेइ सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुब्भे देवाणुप्पिया! दत्तस्स धूयं कण्हसिरीए भारियाए अत्तयं देवदत्तं दारियं पूसनंदिस्स जुवरण्णो भारियत्ताए वरेह, जइ वि य सा सयरज्जसुंका।।

तत: स वैश्रमण: राजा अश्‍ववाह-निकात: प्रतिनिवृत्त: सन् आभ्यन्तर-स्थानीयान् पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! दत्तस्य दुहितरं कृष्णश्रिय: भार्याया: आत्मजां देवदत्तां दारिकां पुष्यनन्दिन: युवराज्ञ: भार्यात्वेन वृणीध्वे, यदि अपि च सा स्वराज्यशुल्का।

३९. तब उस वैश्रमण राजा ने अश्‍वक्रीड़ा से लौटने पर अन्तरंग स्थानीय व्यक्तियों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा— देवानुप्रियो! तुम जाओ! दत्त (सार्थवाह) की बेटी तथा कृष्णश्री भार्या की आत्मजा देवदत्ता बालिका को युवराज पुष्यनन्दी की भार्या के रूप में वरण करो। यदि वह स्वयं राज्यशुल्का हो तो भी अर्थात् बदले में राज्य मांगे तो भी स्वीकार करो।

४०. तए णं ते अब्भिंतरठाणिज्जा पुरिसा वेसमणेणं रण्णा एवं वुत्ता समाणा हट्ठतुट्ठा करयलं परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु एवं सामि! त्ति आणाए विणएणं वयणं पडिसुणेंति, पडिसुणेत्ता ण्हाया जाव सुद्धप्पावेसाइं मंगल्लाइं वत्थाइं पवर परिहिया संपरिवुडा जेणेव दत्तस्स गिहे तेणेव उवागया।।

तत: ते आभ्यन्तरस्थानीया: पुरुषा: वैश्रमणेन राज्ञा एवम् उक्ता: सन्त: हृष्टतुष्टा: करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा एवं स्वामिन्! इति आज्ञया विनयेन वचनं प्रतिश्ृण्वन्ति, प्रतिश्रुत्य स्‍नाता यावत् शुद्धप्रवेशानि मंगलानि वस्त्राणि प्रवरपरिहिता: सम्परिवृता: यत्रैव दत्तस्य गृहं तत्रैव उपागता:।

४०. तब उन अन्तरंग स्थानीय पुरुषों ने वैश्रमण राजा के इस प्रकार कहने पर हृष्ट-तुष्ट हो दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर, मस्तक पर टिकाकर ऐसा ही हो स्वामिन्! इस प्रकार विनयपूर्वक वचन को स्वीकार किया, स्वीकार कर स्‍नात हो यावत् पवित्र स्थान में प्रवेश करने योग्य प्रवर तथा मंगल वस्त्र धारण कर, (अनेक व्यक्तियों से) संपरिवृत हो जहां दत्त सार्थवाह का घर था वहां आए।

४१. तए णं से दत्ते सत्थवाहे ते अब्भिंतरठाणिज्जे पुरिसे एज्जमाणे पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठे आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता सत्तट्ठ पयाइं पच्चुग्गए आसणेणं उवनिमंतेइ, उवनिमंतेत्ता ते पुरिसे आसत्थे वीसत्थे सुहासणवरगए एवं वयासी—संदिसंतु णं देवाणुप्पिया! किं आगमणप्पओयणं?

तत: स दत्त: सार्थवाह: तान् आभ्यन्तरस्थानीयान् पुरुषान् आयत: पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टतुष्ट: आसनाद् अभ्युत्तिष्ठति, अभ्युत्थाय सप्ताष्टपदानि प्रत्युद्गत: आसनेन उपनिमन्त्रयति, उपनिमन्त्र्य तान् पुरुषान् आश्‍वस्तान् विश्‍वस्तान् सुखासन-वरगतान् एवम् अवादीत्—संदिशन्तु देवानुप्रिया:! किम् आगमनप्रयोजनम्?

४१. तब उस दत्त सार्थवाह ने उन अन्तरंग स्थानीय पुरुषों को आते हुए देखा, देखकर हृष्ट-तुष्ट हो आसन से उठा, उठकर सात-आठ पद सामने गया, आसन पर बैठने के लिए उपनिमन्त्रित किया, उपनिमन्त्रित कर आश्‍वस्त, विश्‍वस्त बने हुए तथा सुखासन पर आसीन हुए उन पुरुषों को इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! बताओ, आपके आगमन का क्या प्रयोजन है?

४२. तए णं ते रायपुरिसा दत्तं सत्थवाहं एवं वयासी—अम्हे णं देवाणुप्पिया! तव धूयं कण्हसिरीए अत्तयं देवदत्तं दारियं पूसनंदिस्स जुवरण्णो भारियत्ताए वरेमो। तं जइ णं जाणसि देवाणुप्पिया! जुत्तं वा पत्तं वा सलाहणिज्जं वा, सरिसो वा संजोगो, दिज्जउ णं देवदत्ता दारिया पुसनंदिस्स जुवरण्णो। भण देवाणुप्पिया! किं दलयामो सुंकं?

तत: ते राजपुरुषा: दत्तं सार्थवाहम् एवम् अवादिषु:—वयं देवानुप्रिय! तव दुहितरं कृष्णश्रिय: आत्मजां देवदत्तां दारिकां पुष्यनन्दिन: युवराज्ञ: भार्यात्वेन वृणीमहे। तद् यदि जानासि देवानुप्रिय! युक्तं वा पात्रं वा श्‍लाघनीयं वा, सदृश: वा संयोग:, दीयतां देवदत्ता दारिका पुष्यनन्दिने युवराज्ञे। भण देवानुप्रिय! किं ददाम: शुल्कम्?

४२. तब उन राजपुरुषों ने दत्त सार्थवाह को इस प्रकार कहा—देवानुप्रिय! हम तुम्हारी बेटी और कृष्णश्री की आत्मजा देवदत्ता बालिका को पुष्यनन्दी युवराज की भार्या के रूप में वरण करते हैं। देवानुप्रिय! यदि आप इसे युक्त, अवसर प्राप्त, श्‍लाघनीय तथा सदृश संयोग जानते हो तो युवराज पुष्यनन्दी के लिए देवदत्ता बालिका को हमे दें। देवानुप्रिय! बताओ, हम क्या शुल्क दें?

४३. तए णं से दत्ते ते अब्भिंतर-ठाणिज्जे पुरिसे एवं वयासी—एवं चेव णं देवाणुप्पिया! ममं सुंकं जं णं वेसमणे राया मम दारियानिमित्तेणं अणुगिण्हइ। ते अब्भिंतरठाणिज्जे पुरिसे विउलेणं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेणं सक्कारेइ सम्माणेइ, सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता पडिविसज्जेइ।।

तत: स दत्त: तान् आभ्यन्तरस्थानीयान् पुरुषान् एवम् अवादीत्—एवं चैव देवानुप्रिया:! मम शुल्कं यत् वैश्रमण: राजा माम् दारिकानिमित्तेन अनुगृह्णाति। तान् आभ्यन्तरस्थानीयान् पुरुषान् विपुलेन पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्या-लंकारेण सत्करोति सम्मानयति, सत्कृत्य सम्मान्य प्रतिविसृजति।

४३. तब उस दत्त सार्थवाह ने उन अन्तरंग स्थानीय पुरुषों से इस प्रकार कहा— देवानुप्रियो! यही मेरा शुल्क है कि वैश्रमण राजा मेरी पुत्री के निमित्त से मुझ पर अनुग्रह कर रहे हैं। दत्त सार्थवाह ने उन अंतरंग स्थानीय पुरुषों का विपुल पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य, अलंकार के द्वारा सत्कार किया, सम्मान किया, सत्कार कर, सम्मान कर उनको विसर्जित किया।

४४. तए णं ते अब्भिंतरठाणिज्जा पुरिसा जेणेव वेसमणे राया तेणेव उवागच्छंति, वेसमणस्स रण्णो एयमट्ठं निवेदेंति।।

तत: ते आभ्यन्तरस्थानीया: पुरुषा: यत्रैव वैश्रमण: राजा तत्रैव उपागच्छन्ति, वैश्रमणाय राज्ञे एतमर्थं निवेदयन्ति।

४४. तब वे अंतरंग स्थानीय पुरुष जहां वैश्रमण राजा था वहीं पहुंचे और वैश्रमण राजा को यह बात निवेदित की।

४५. तए णं से दत्ते गाहावई अण्णया कयाइ सोभणंसि तिहि-करण-दिवस-नक्खत्त मुहुत्तंसि विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, उवक्खडावेत्ता मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेइ, ण्हाए कय-बलिकम्मे कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ते सुहासणवरगएणं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेणं सद्धिं संपरिवुडे तं विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं आसाएमाणे वीसाएमाणे परिभाएमाणे परिभुंजेमाणे एवं च णं विहरइ। जिमियभुत्तुत्तरागए वि य णं आयंते चोक्खे परमसुइभूए तं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं विउलेणं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेणं सक्कारेइ सम्माणेइ, सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता देवदत्तं दारियं ण्हायं जाव सव्वालंकारविभूसियसरीरं पुरिससहस्सवाहिणिं सीयं दुरुहेइ, दुरुहेत्ता सुबहुमित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणेणं सद्धिं संपरिवुडे सव्विड्ढीए जाव दुंदुहिनिग्घोस-नाइयरवेणं रोहीडयं नयरं मज्झंमज्झेण जेणेव वेसमणरण्णो गिहे, जेणेव वेसमणे राया तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता करयल परिग्गहियं सिरसावत्तं मत्थए अंजलिं कट्टु वेसमणं रायं जएणं विजएणं वद्धावेइ, वद्धावेत्ता वेसमणस्स रण्णो देवदत्तं दारियं उवणेइ।।

तत: स दत्त: 'गाहा'पति: अन्यदा कदाचिद् शोभने तिथि-करण-दिवस-नक्षत्र-मुहूर्त्ते विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, उपस्कार्य मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि- परिजनम् आमन्त्रयति, स्‍नात: कृत-बलिकर्मा कृतकौतुकमंगलप्रायश्‍चित्त: सुखासनवरगतेन मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनेन सार्द्धं सम्परिवृत: तद् विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं आस्वादयन् विस्वादयन् परिभाजयन् परिभुञ्जान: एवं च विहरति। जेमितभुक्तोत्तरागत: अपि च आचान्त: चोक्ष: परमशुचिभूत: तं मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं विपुलेन पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारेण सत्करोति सम्मानयति, सत्कृत्य सम्मान्य देवदत्तां दारिकां स्‍नातां यावत् सर्वालंकारविभूषितशरीरां पुरुषसहस्रवाहिनीं शिबिकाम् आरोहयति, आरोह्य सुबहुमित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनेन सार्द्धं सम्परिवृत: सर्वद्धर्या यावद् दुन्दुभिनिर्घोष-नादितरवेण रोहीतकं नगरं मध्यमध्येन यत्रैव वैश्रमणराज्ञ: गृहं, यत्रैव वैश्रमण: राजा तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य करतलपरिगृहीतं शिरसावर्तं मस्तके अञ्जलिं कृत्वा वैश्रमणं राजानं जयेन विजयेन वर्धापयति, वर्धापयित्वा वैश्रमणाय राज्ञे देवदत्तां दारिकाम् उपनयति।

४५. तब उस दत्त गृहपति ने अन्य किसी समय शोभन (शुभ) तिथि, करण, दिवस, नक्षत्र, मुहूर्त में विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर मित्र, ज्ञाति, निजक स्वजन, संबंधी, परिजनों को आमंत्रित किया तथा स्‍नात हो, बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त कर, सुखासन पर स्थित मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों के साथ संपरिवृत हो उस विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का आस्वाद लेता हुआ, विशेष रूप से आस्वाद लेता हुआ, बांटता हुआ, परिभोग करता हुआ विहरण करने लगा। भोजनोपरान्त आकर, आचमन कर, मुख शुद्धि कर, अत्यन्त पवित्र हो, उन मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों का विपुल पुष्प, वस्त्र, गंध, माल्य, अलंकार से सत्कार किया, सम्मान किया, सत्कार कर, सम्मान कर, स्‍नान की हुई यावत् सब अलंकारों से विभूषित शरीरवाली देवदत्ता बालिका को हजार पुरुषों द्वारा वहन की जाने वाली शिबिका में बिठाया, बिठाकर बहुत से मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन के साथ संपरिवृत हो सर्व प्रकार की ॠद्धि से यावत् बजती हुई दुन्दुभि के निर्घोष से निनादित शब्द से रोहीतक नगर के बीचोंबीच से जहां वैश्रमण राजा का घर था, जहां वैश्रमण राजा था वहीं पहुंचा, पहुंचकर दोनों हथेलियों से निष्पन्न सम्पुट आकार वाली अञ्जलि को सिर के सम्मुख घुमाकर मस्तक पर टिकाकर जय, विजय शब्दों से वैश्रमण राजा की वर्धापना की, वर्धापना कर वैश्रमण राजा को देवदत्ता बालिका को सौंपा।

४६. तए णं से वेसमणे राया देवदत्तं दारियं उवणीयं पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठे विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं उवक्खडावेइ, उवक्खडावेत्ता मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं आमंतेइ जाव सक्कारेइ सम्माणेइ, सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता पूसनंदि कुमारे देवदत्तं च दारियं पट्टयं दुरुहेइ, दुरुहेत्ता सेयापीएहिं कलसेहिं मज्जावेइ, मज्जावेत्ता वरनेवत्थाइं करेइ, करेत्ता अग्गिहोमं करेइ, करेत्ता पूसनंदिं कुमारं देवदत्ताए दारियाए पाणिं गिण्हावेइ।।

तत: स वैश्रमण: राजा देवदत्तां दारिकाम् उपनीतां पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टतुष्ट: विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यम् उपस्कारयति, उपस्कार्य मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनम् आमन्त्रयति यावत् सत्करोति सम्मानयति, सत्कृत्य सम्मान्य पुष्यनन्दिनं कुमारं देवदत्तां च दारिकां पट्टकम् आरोहयति, आरोह्य श्‍वेतपीतै: कलशै: मज्जयति, मज्जयित्वा वरनेपथ्यानि करोति, कृत्वा अग्‍निहोमं करोति, कृत्वा पुष्यनन्दिनं कुमारं देवदत्ताया: दारिकाया: पाणिं ग्राहयति।

४६. तब उस वैश्रमण राजा ने उपहृत की गई देवदत्ता बालिका को देखा, देखकर हृष्ट-तुष्ट हो, विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य तैयार करवाया, तैयार करवाकर, मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों को आमंत्रित किया, यावत् सत्कार किया, सम्मान किया, सत्कार कर, सम्मान कर पुष्यनन्दी कुमार को तथा देवदत्ता बालिका को पट्ट पर आरूढ़ किया, आरूढ़ कर श्‍वेत, पीले (चांदी, सोने के) कलशों से स्‍नान करवाया, स्‍नान करवाकर उत्तम वस्त्र धारण करवाये, करवाकर अग्‍निहोम किया, करके पुष्यनन्दी कुमार तथा देवदत्ता बालिका का पाणिग्रहण (विवाह) करवाया।

४७. तए णं से वेसमणदत्ते राया पूसनंदिकुमारस्स देवदत्तं दारियं सव्विड्ढीए जाव दुंदुहिनिग्घोस-नाइयरवेणं महया इड्ढिसक्कार-समुदएणं पाणिग्गहणं कारेइ, कारेत्ता देवदत्ताए दारियाए अम्मापियरो मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंधि-परियणं च विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पुप्फ-वत्थ-गंध-मल्लालंकारेण य सक्कारेइ सम्माणेइ, सक्कारेत्ता सम्माणेत्ता पडिविसज्जेइ।।

तत: स वैश्रमणदत्त: राजा पुष्यनन्दि-कुमारस्य देवदत्तां दारिकां सर्वद्धर्या यावत् दुन्दुभिनिर्घोष-नादितरवेण महता ॠद्धिसत्कारसमुदयेन पाणिग्रहणं कारयति, कारयित्वा देवदत्ताया: दारिकाया: अम्बापितरौ मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनं च विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन पुष्प-वस्त्र-गन्ध-माल्यालंकारेण च सत्करोति सम्मानयति, सत्कृत्य सम्मान्य प्रतिविसृजति।

४७. तब उस वैश्रमणदत्त राजा ने पुष्यनन्दी कुमार का देवदत्ता बालिका के साथ सर्वॠद्धि से यावत् बजती हुई दुन्दुभि के निर्घोष से निनादित शब्द से, महान ॠद्धि-सत्कार-समुदय के साथ पाणिग्रहण (विवाह) करवाया, करवाकर देवदत्ता बालिका के माता-पिता, मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजनों का विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य से तथा पुष्प, वस्त्र, गन्ध, माल्य, अलंकारों से सत्कार किया, सम्मान किया, सत्कार कर, सम्मान कर, उन्हें विसर्जित किया।

४८. तए णं से पूसनंदी कुमारे देवदत्ताए भारियाए सद्धिं उप्पिं पासायवरगए फुट्टमाणेहिं मुइंग-मत्थएहिं बत्तीसइबद्धनाडएहिं उवगिज्जमाणे-उवगिज्जमाणे उवलालिज्जमाणे-उवलालि-ज्जमाणे इट्ठे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधे विउले माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

तत: स पुष्यनन्दी कुमार: देवदत्तया भार्यया सार्द्धम् उपरि प्रासादवरगत: स्फुटद्भि: मृदंगमस्तकै: द्वात्रिंशत्-बद्धनाटकै: उपगीयमान:-उपगीयमान: उपलाल्यमान:-उपलाल्यमान: इष्टान् शब्द-स्पर्श-रस-रूप-गन्धान् विपुलान् मानुष्यकान् कामभोगान् प्रत्यनुभवन् विहरति।

४८. तब वह पुष्यनन्दी कुमार देवदत्ता भार्या के साथ उपरितन उत्तम प्रासादों में बजते हुए मृदंगों से, बत्तीस प्रकार के नाटकों से प्रशंसित होता हुआ, प्रशंसित होता हुआ, उपलालित होता हुआ, उपलालित होता हुआ, इष्ट शब्द, स्पर्श, रस, रूप, गंध तथा विपुल मनुष्य सम्बन्धी कामभोगों का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करने लगा।

४९. तए णं से वेसमणे राया अण्णया कयाइ कालधम्मुणा संजुत्ते। नीहरणं जाव राया जाए पूसनंदी।।

तत: स वैश्रमण: राजा अन्यदा कदाचिद् कालधर्मेण संयुक्त:। निर्हरणं यावत् राजा जात: पुष्यनन्दी।

४९. तब वह वैश्रमण राजा अन्य किसी समय कालधर्म को प्राप्त हो गया। श्मशान ले जाना आदि क्रियाएं सम्पन्न की यावत् पुष्यनन्दी राजा हो गया।

५०. तए णं से पूसनंदी राया सिरीए देवीए माइभत्ते यावि होत्था। कल्लाकल्लिं जेणेव सिरी देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सिरीए देवीए पायवडणं करेइ, करेत्ता सयपाग-सहस्सपागेहिं तेल्लेहिं अब्भंगावेइ, अट्ठिसुहाए मंससुहाए तयासुहाए रोमसुहाए— चउव्विहाए संवाहणाए संवाहावेइ, संवाहावेत्ता सुरभिणा गंधट्टएणं उव्वट्टावेइ, उव्वट्टावेत्ता तिहिं उदएहिं मज्जावेइ, (जं जहा— उसिणोदएणं सीओदएणं गंधोदएणं) विउलं असणं पाणं खाइमं साइमं भोयावेइ, भोयावेत्ता सिरीए देवीए ण्हायाए कयबलिकम्माए कयकोउय-मंगल-पायच्छित्ताए जिमिय-भुत्तुत्तरागयाए तओ पच्छा ण्हाइ वा भुंजइ वा, उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणे विहरइ।।

तत: स पुष्यनन्दी राजा श्रिय: देव्या: मातृभक्त: चापि बभूव। कल्याकल्ये यत्रैव श्री: देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रिय: देव्या: पादपतनं करोति, कृत्वा शतपाक-सहस्रपाकाभ्यां तैलाभ्याम् अभ्यञ्जयति, अस्थिसुखया मांससुखया त्वक्सुखया रोमसुखया-चतुर्विधया संबाधनया संबाधयति, संबाह्य सुरभिणा गन्धाट्टकेन उद्वर्तयति, उद्वर्त्य त्रिभि: उदकै: मज्जयति, (तद्यथा—उष्णोदकेन, शीतोदकेन, गन्धोदकेन) विपुलम् अशनं पानं खाद्यं स्वाद्यं भोजयति, भोजयित्वा श्रियां देव्यां स्‍नातायां कृतबलिकर्मायां कृतकौतुक-मंगल-प्रायश्‍चित्तायां जेमित-भुक्तोत्तरागतायां तत: पश्‍चाद् स्‍नाति वा भुङ्क्ते वा, उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जान: विहरति।

५०. तब वह पुष्यनन्दी राजा माता श्रीदेवी का मातृ-भक्त हो गया। प्रतिदिन जहां श्री देवी थी वहीं पहुंचता, पहुंचकर श्री देवी के चरणों में झुकता, झुककर शतपाक, सहस्रपाक२ तैलों से अभ्यंगन करवाता, अस्थिसुख, मांससुख, त्वचासुख, तथा रोमसुख—इन चार प्रकार के संबाधनों३ (गात्रोद्वर्तन) से संबाधन करवाता, संबाधन करवाकर सुगन्धित गन्धवट्टी से उद्वर्तन करवाता, उद्वर्तन करवाकर तीन प्रकार के उदकों (उष्णोदक, शीतोदक, गंधोदक) से स्‍नान करवाता। विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य का भोग करवाता, भोग करवाकर श्रीदेवी के स्‍नान, बलिकर्म, कौतुक, मंगल, प्रायश्‍चित्त करने तथा भोजनोपरान्त आने के बाद वह (पुष्यनन्दी) स्‍नान करता, भोजन करता, तथा प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों को भोगता हुआ विहरण करता था।

सूत्र ५०

२. शतपाक सहस्रपाक (शतपाक सहस्सपागेहिं)

शतपाक और सहस्रपाक प्राचीन समय के प्रभावशाली औषधीय गुणों से भरपूर तैल थे। वे बहुत मूल्यवान थे।

इसलिए जन सामान्य को उपलब्ध नहीं होते थे। इनका अर्थ इस प्रकार है—

शतपाक—जिसे सौ बार आंच में उकाला जाए। जिसका मूल्य सौ कार्षापण हो। जो सौ प्रकार की औषधियों के मिश्रण से निर्मित हो।

सहस्रपाक—इसी प्रकार हजार बार उकाला गया, हजार प्रकार की औषधियों से मिश्रित तथा हजार कार्षापण मूल्य वाला तैल सहस्रपाक कहलाता है। ये तैल धातु साम्य व अग्‍नि दीपन करने वाले, बलवीर्य बढ़ाने वाले, मांस को पुष्ट करने वाले तथा सब इन्द्रियों और अवयवों को आह्लादित करने वाले माने जाते हैं।

सूत्र ५०

३. संबाधनों (संवाहणाए)

चिकित्सा पद्धति में मर्दन का विशेष महत्त्व रहा है। प्रस्तुत सूत्र में पुष्यनन्दी राजा मातृ-भक्त था। वह अपनी माता का शतपाक आदि तैलों से संबाधन करवाता। संबाधन चार प्रकार का होता है—(१) अस्थि सुखद (२) मांस सुखद (३) त्वचा सुखद (४) रोम सुखद।

५१. तए णं तीसे देवदत्ताए देवीए अण्णया कयाइ पुव्वरत्तावरत्त-कालसमयंसि कुडुंबजागरियं जागरमाणीए इमेयारूवं अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पण्णे—एवं खलु पूसनंदी राया सिरीए देवीए माइभत्ते जाव विहरइ। तं एएणं वक्खेवेणं नो संचाएमि अहं पूसनंदिणा रण्णा सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरित्तए।

तं सेयं खलु ममं सिरिदेविं अग्गिपओगेणं वा सत्थप्पओगेण वा विसप्पओगेण वा जीवियाओ ववरोवेत्ता पूसनंदिणा रण्णा सद्धिं उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणीए विहरित्तए—एवं संपेहेइ, संपेहेत्ता सिरीए देवीए अंतराणि य छिद्दाणि य विवराणि य पडिजागरमाणी विहरइ।।

तत: तस्या: देवदत्ताया: देव्या: अन्यदा कदाचिद् पूर्वरात्रापरात्रकालसमये कुटुम्बजागरिकां जाग्रत्या: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुत्पन्न:—एवं खलु पुष्यनन्दी राजा श्रिय: देव्या: मातृभक्त: यावत् विहरति। तद् एतेन व्याक्षेपेन नो संशक्नोमि अहं पुष्यनन्दिना राज्ञा सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्त्तुम्।

तत् श्रेय: मह्यं श्रीदेवीम् अग्‍निप्रयोगेण वा शस्त्रप्रयोगेण वा विषप्रयोगेण वा जीविताद् व्यपरोप्य पुष्यनन्दिना राज्ञा सार्द्धम् उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहर्तुम्—एवं सम्प्रेक्षते, सम्प्रेक्ष्य श्रिया: देव्या: अन्तराणि च छिद्राणि च विवराणि च प्रतिजाग्रती विहरति।

५१. तब उस देवदत्ता देवी के अन्य किसी समय मध्यरात्रि के समय कुटुम्ब जागरिका से जागरण करते हुए इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिंतित, कल्पित, प्रार्थित, मनोगत संकल्प समुत्पन्न हुआ—इस प्रकार पुष्यनन्दी राजा श्री देवी का मातृभक्त हो यावत् विहरण करता है। इसलिए इस व्याक्षेप के कारण मैं पुष्यनन्दी राजा के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों को भोगती हुई विहरण करने में समर्थ नहीं हूं।

इसलिए मेरे लिए यही श्रेयस्कर कि मैं श्री देवी को अग्‍निप्रयोग से, शस्त्र प्रयोग से अथवा विषप्रयोग से जीवन से रहित कर (मार कर) पुष्यनन्दी राजा के साथ प्रधान मनुष्य संबंधी भोगार्ह भोगों को भोगती हुई विहरण करूं—उसने इस प्रकार संप्रेक्षा की, संप्रेक्षा कर श्री देवी के अन्तरों, छिद्रों, और विवरों को खोजती हुई विहरण करने लगी।

५२. तए णं सा सिरी देवी अण्णया कयाइ मज्जाइया विरहियसय-णिज्जंसि सुहपसुत्ता जाया यावि होत्था।।

तत: सा श्री: देवी अन्यदा कदाचिद् आपीतमद्या विरहितशयनीये सुखप्रसुप्ता जाता चापि बभूव।

५२. तब वह श्री देवी अन्य किसी समय मद्यपान कर एकान्त में शयन पर सुखपूर्वक सोई हुई थी।

५३. इमं च णं देवदत्ता देवी जेणेव सिरी देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सिरिं देविं मज्जाइयं विरहियसयणिज्जंसि सुहपसुत्तं पासइ, पासित्ता दिसालोयं करेइ, करेत्ता जेणेव भत्तघरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता लोहदंडं परामुसइ, परामुसित्ता लोहदंडं तावेइ, तत्तं समजोइभूयं फुल्लकिंसुयसमाणं संडासएणं गहाय जेणेव सिरी देवी तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सिरीए देवीए अवाणंसि पक्खिवइ।।

इयं च देवदत्ता देवी यत्रैव श्री: देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रियं देवीं आपीतमद्यां विरहितशयने सुखप्रसुप्तां पश्यति, दृष्ट्वा दिशालोकं करोति, कृत्वा यत्रैव भक्तगृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य लोहदण्डं परामृशति, परामृश्य लोहदण्डं तापयति, तप्तं समज्योति:भूतं फुल्लकिंशुकसमानं संदशकेन गृहीत्वा यत्रैव श्री: देवी तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य श्रिय: देव्या: अपाने प्रक्षिपति।

५३. यह देवदत्ता देवी जहां श्री देवी थी, वहीं पहुंची, पहुंचकर मद्यपान की हुई एकान्त में शय्या पर सुखपूर्वक सोई हुई श्री देवी को देखा, देखकर दिशावलोकन किया, करके जहां रसोई घर था वहीं पहुंची, पहुंचकर लोहदण्ड को पकड़ा, पकड़कर लोहदण्ड को तपाया, अग्‍नि के समान तपे हुए, किंशुक फूल के समान लाल उस लोहदण्ड को संडासक से पकड़कर जहां श्री देवी थी वहीं पहुंची, पहुंचकर श्री देवी के अपान (गुह्यस्थान) में प्रक्षिप्त किया।

सूत्र ४६-५३

शब्द विमर्श

सेयापीए—सोने चांदी के।

मज्जावीय—मद्यपान की हुई।

विरहियसयणिज्जं—एकान्त में शयन।

परामुसइ—पकड़ना।

५४. तए णं सा सिरी देवी महया-महया सद्देणं आरसित्ता कालधम्मुणा संजुत्ता।।

तत: सा श्री: देवी महता-महता शब्देन आरस्य कालधर्मेण संयुक्ता।

५४. तब वह श्री देवी उच्च-उच्च शब्द से चिल्लाकर कालधर्म को प्राप्त हो गई।

५५. तए णं तीसे सिरीए देवीए दासचेडीओ आरसियसद्दं सोच्चा निसम्म जेणेव सिरी देवी तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता देवदत्तं देविं तओ अवक्कममाणिं पासंति, पासित्ता जेणेव सिरी देवी तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता सिरिं देविं निप्पाणं निच्चेट्ठं जीवियविप्पजढं पासंति, पासित्ता हा हा! अहो! अकज्जमिति कट्टु रोयमाणीओ कंदमाणीओ विलवमाणीओ जेणेव पूसनंदी राया तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता पूसनंदिं एवं वयासी—एवं खलु सामी! सिरी देवी देवदत्ताए देवीए अकाले चेव जीवियाओ ववरोविया।।

तत: तस्या: श्रिय: देव्या: दासचेट्य: आरसितशब्दं श्रुत्वा निशम्य यत्रैव श्री: देवी तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य देवदत्तां देवीं तत: अवक्रामन्तीं पश्यन्ति, दृष्ट्वा यत्रैव श्री: देवी

तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य श्रियं देवीं निष्प्राणां निश्‍चेष्टां जीवितविप्रहीणां पश्यन्ति, दृष्ट्वा हा हा! अहो! अकार्यमिति कृत्वा रुदत्य: क्रन्दत्य: विलपत्य: यत्रैव पुष्यनन्दी राजा तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य पुष्यनन्दिनं राजानम् एवम् अवादिषु:—एवं खलु स्वामिन्! श्री: देवी देवदत्तया देव्या अकाले चैव जीविताद् व्यपरोपिता।

५५. तब उस श्री देवी की दास-दासियां चिल्लाने की आवाज सुनकर, अवधारण कर जहां श्री देवी थी वहीं पहुंची, पहुंचकर देवदत्ता देवी को वहां से जाते हुए देखा, देखकर जहां श्रीदेवी थी

वहीं पहुंची, पहुंचकर श्री देवी को निष्प्राण, निश्‍चेष्ट तथा जीवन रहित देखा, देखकर हा! हा! अहो! अकार्य हो गया इस प्रकार कहकर रोती हुई, क्रन्दन करती हुई, विलाप करती हुई, जहां पुष्यनन्दी राजा था, वहीं पहुंची, पहुंचकर पुष्यनन्दी राजा से इस प्रकार कहा—स्वामी! इस प्रकार देवदत्ता देवी ने श्री देवी को असमय में ही जीवन से रहित कर दिया।

५६. तए णं से पूसनंदी राया तासिं दासचेडीणं अंतिए एयमट्ठं सोच्चा निसम्म महया माइसोएणं अप्फुण्णे समाणे परसुनियत्ते विव चंपगवरपायवे धस त्ति धरणीयलंसि सव्वंगेहिं संनिवडिए।।

तत: स पुष्यनन्दी राजा तासां दास-चेटीनाम् अन्तिके एतमर्थं श्रुत्वा निशम्य महता मातृशोकेन 'अप्फुण्णे' सन् परशुनिकृत्त: इव चम्पकवरपादप: 'धस्' इति धरणीतले सर्वाङ्गै: सन्निपतित:।

५६. तब वह पुष्यनन्दी राजा उन दास-दासियों के पास इस बात को सुनकर, अवधारण कर अत्यधिक मातृशोक से परिपूर्ण हो कुल्हाड़ी से कटे हुए श्रेष्ठ चंपकवृक्ष की भांति धड़ाम से सभी अंगों सहित धरणीतल पर गिर गया।

५७. तए णं से पूसनंदी राया मुहुत्तंतरेण आसत्थे समाणे बहूहिं राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहेहिं मित्त-नाइ-नियग-सयण-संबंध-परियणेण य सद्धिं रोयमाणे कंदमाणे विलवमाणे सिरीए देवीए महया इड्ढीए नीहरणं करेइ, करेत्ता आसुरुत्ते रुट्ठे कुविए चंडिक्किए मिसिमिसेमाणे देवदत्तं देविं पुरिसेहिं गिण्हावेइ, एएणं विहाणेणं वज्झं आणवेइ।।

तत: स पुष्यनन्दी राजा मुहूर्त्तान्तरेण आश्‍वस्त: सन् बहुभि: राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहै: मित्र-ज्ञाति-निजक-स्वजन-सम्बन्धि-परिजनै: च सार्द्धं रुदन् क्रन्दन् विलपन् श्रिय: देव्या: महता ॠद्ध्या निर्हरणं करोति, कृत्वा आशुरुप्त: रुष्ट: कुपित: 'चंडिक्किए' 'मिसिमिसेमाणे' देवदत्तां देवीं पुरुषै: ग्राहयति, एतेन विधानेन वध्यम् आज्ञापयति।

५७. तब वह पुष्यनन्दी राजा मुहूर्त्त भर बाद आश्‍वस्त होने पर बहुत से राजा, युवराज, कोतवाल, माडम्बिक, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह के साथ तथा मित्र, ज्ञाति, निजक, स्वजन, संबंधी, परिजन के साथ रोता हुआ, क्रन्दन करता हुआ, विलाप करता हुआ, श्री देवी को महान् ॠद्धि के साथ श्मशान ले गया, ले जाकर उसने क्रोध से तमतमाते हुए, रुष्ट, कुपित, चण्ड और क्रोध से जलते हुए देवदत्ता रानी को राजपुरुषों के द्वारा पकड़वाया तथा इस विधान से वध्य के रूप में आज्ञप्त किया।

५८. तं एवं खलु गोयमा! देवदत्ता देवी पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडिक्कंत्ताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्ति-विसेसं पच्चणुभवमाणी विहरइ।।

तद् एवं खलु गौतम! देवदत्ता देवी पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन्ती विहरति।

५८. इस प्रकार गौतम! देवदत्ता देवी पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण कर रही है।

देवदत्ताए आगामिभव-वण्णग-पदं

५९. देवदत्ता णं भंते! देवी इओ कालमासे कालं किच्चा कहिं गमिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! असीइं वासाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ। संसारो (तहेव जाव?) वणस्सई।

तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता गंगपुरे नयरे हंसत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ साउणिएहिं वहिए समाणे तत्थेव गंगपुरे नयरे सेट्ठिकुलंसि उववज्जिहिइ। बोही। सोहम्मे। महाविदेहे वासे सिज्जिहिइ।।

देवदत्ताया: आगामिभव-वर्णक-पदम्

देवदत्ता भदन्त! देवी इत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! अशीतिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते। संसार: (तथैव यावत्?) वनस्पति:।

तत: अनन्तरम् उद्वृत्त्य गंगपुरे नगरे हंसत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र शाकुनिकै: वधित: सन् तत्रैव गंगपुरे नगरे श्रेष्ठिकुले उपपत्स्यते। बोधि:। सौधर्मे। महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति।

देवदत्ता का आगामीभव-वर्णक-पद

५९. भंते! देवदत्ता देवी मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर यहां से कहां जाएगी? कहां उत्पन्न होगी?

गौतम! अस्सी वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगी। संसार परिभ्रमण (उसी प्रकार यावत्) वनस्पति में उत्पन्न होगी।

उसके बाद वहां से उद्वर्तन कर गंगपुर नगर में हंस के रूप में उत्पन्न होगी।

वहां वह शिकारियों के द्वारा वध को प्राप्त होने पर वहीं गंगपुर नगर में श्रेष्ठिकुल में उत्पन्न होगी। सम्यक्त्व को प्राप्त कर सौधर्म देवलोक में उपपन्न होगी तथा वहां से महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगी।

निक्खेव-पदं

६०. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं नवमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां नवमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

६०. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के नौवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

अंजू

10

अंजू

आमुख

दु:खविपाक के दसवें अध्ययन का नाम अंजु है। अंजु अपने पूर्वभव में पृथ्वीश्री गणिका थी। वह पृथ्वीश्री गणिका वशीकरण सम्बन्धी चूर्णादि के प्रयोगों से राजा, युवराज, तलवर आदि विशिष्ट लोगों को वश में करके मनुष्य संबंधी उदार कामभोगों को भोगती हुई समय व्यतीत करती थी। गणिका के भव में अत्यधिक पापकर्मों का अर्जन कर छट्ठी नरक में उत्पन्न हुई।

वहां से उद्वर्तन कर उसने धनदेव सार्थवाह के घर जन्म लिया। यहां इसका नाम अंजु रखा गया। विजयमित्र राजा के साथ उसका विवाह हुआ। एक दिन उसके योनिशूल उत्पन्न हुआ। कोई भी वैद्य उसके दर्द को ठीक करने में सफल नहीं हुए। तब वह योनिशूल से अभिभूत हो सूखने लगी। करुणोत्पादक दीनतापूर्ण शब्दों से विलाप करती हुई समय यापन करने लगी।

इस प्रकार अपने पूर्वकृत कर्मों का फल भोगती हुई वह पुन: प्रथम नरक में उत्पन्न हुई।

इस कथा का सार यह है—

• कामभोगों में आसक्त व्यक्ति आचरण और चिन्तन—दोनों से ही कर्ममल का संचय करता है, जैसे शिशुनाग मुख और शरीर—दोनों से मिट्टी का संचय करता है।

• काम भोग शल्य है, विष है और आशीविष सर्प के तुल्य है। काम-भोग की इच्छा करने वाले उनका भोग नहीं करते हुए भी दुर्गति को प्राप्त करते हैं।

दसमं अज्झयणं: दशम अध्ययन

अंजू: अञ्जु

मूल

उक्खेव-पदं

१. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं नवमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते, दसमस्स णं भंते! अज्झयणस्स समणेणं भगवया महावीरेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां नवमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, दशमस्य भदन्त! अध्ययनस्य श्रमणेन भगवता महावीरेण क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने यदि दु:ख विपाकों के नौवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! दसवें अध्ययन का श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं वड्ढमाणपुरे नामं नयरे होत्था। विजयवड्ढमाणे उज्जाणे। माणि-भद्दे जक्खे। विजयमित्ते राया।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये वर्धमानपुरं नाम नगरं बभूव। विजयवर्धमानम् उद्यानम्। माणिभद्र: यक्ष:। विजयमित्र: राजा।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय में वर्धमानपुर नाम का नगर था। विजयवर्धमान उद्यान, माणिभद्र यक्ष तथा विजयमित्र राजा था।

३. तत्थ णं धणदेवे नामं सत्थवाहे होत्था—अड्ढे। पियंगू नामं भारिया। अंजू दारिया जाव उक्किट्ठसरीरा। समोसरणं परिसा जाव गया।।

तत्र धनदेव: नाम सार्थवाह: बभूव— आढ्य:। प्रियङ्गू: नाम भार्या। अञ्जू: दारिका यावत् उत्कृष्टशरीरा। समवसरणं परिषद् यावत् गता।

३. वहां धनदेव नाम का आढ्य सार्थवाह था। प्रियंगु नाम की भार्या थी। अञ्जु नाम की बालिका यावत् उत्कृष्ट शरीर वाली थी। समवसरण हुआ, परिषद् यावत् लौट गई।

अंजूए पुव्वभवपुच्छा-पदं

४. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी जाव अडमाणे विजयमित्तस्स रण्णो गिहस्स असोगवणियाए अदूरसामंतेणं वीईवयमाणे पासइ एगं इत्थियं—सुक्कं भुक्खं निम्मंसं किडिकिडियाभूयं अट्ठिचम्माव-णद्धं नीलसाडगनियत्थं कट्ठाइं कलुणाइं वीसराइं कूवमाणिं पासइ, पासित्ता चिंता तहेव जाव एवं वयासी—सा णं भंते! इत्थिया पुव्वभवे का आसि? वागरणं।।

अञ्ज्वा: पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी यावत् अटन् विजयमित्रस्य राज्ञ: गृहस्य अशोकवनिकाया: अदूरसामन्तेन व्यतिव्रजन् पश्यति एकां स्त्रियं शुष्कां 'भुक्खं' निर्मांसां किटिकिटिकाभूताम् अस्थिचर्मावनद्धां नीलशाटक'नियत्थां' कष्टान् करुणान् विस्वरान् कूजन्तीं पश्यति, दृष्ट्वा चिन्ता तथैव यावत् एवम् अवादीत्—सा भदन्त! स्त्री: पूर्वभवे का आसीत्? व्याकरणम्।

अञ्जु का पूर्वभवपृच्छा-पद

४. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अंतेवासी यावत् घूमते हुए विजयमित्र राजा के घर की अशोकवाटिका के समीप से जाते हुए एक शुष्क (सूखी), भूखी, मांस रहित तथा किट-किट शब्द कर रही हड्डियों वाली, चमड़े से आच्छादित हड्डियों वाली, नीला वस्त्र धारण किए हुए, कष्टपूर्ण, करुण तथा विकृत स्वर में चिल्लाती हुई स्त्री को देखा, देखकर उसी प्रकार चिन्तन उत्पन्न हुआ यावत् इस प्रकार कहा—भंते! वह स्त्री पूर्वभव में कौन थी? व्याकरण (पूर्ववत्)।

अंजूए पुढविसिरीभव-वण्णग-पदं

५. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे इंदपुरे नामं नयरे होत्था।।

अञ्ज्वा: पृथिवीश्रीभव-वर्णक-पदम्

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे इन्द्रपुरं नाम नगरं बभूव।

अञ्जु का पृथ्वीश्रीभव-वर्णक-पद

५. गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में इन्द्रपुर नाम का नगर था।

६. तत्थ णं इंददत्ते राया। पुढविसिरी नामं गणिया होत्था—वण्णओ।।

तत्र इन्द्रदत्त: राजा। पृथिवीश्री: नाम गणिका बभूव—वर्णक:।

६. वहां इन्द्रदत्त राजा था। पृथ्वीश्री नाम की गणिका थी—गणिका का वर्णन।

७. तए णं सा पुढविसिरी गणिया इंदपुरे नयरे बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाह प्पभियओ बहूहि य विज्जापओगेहि य मंतपओगेहि य चुण्णप्पओगेहि य हियउड्डावणेहि य निण्हवणेहि य पण्हवणेहि य वसीकरणेहि य आभिओगिएहिं आभिओगित्ता उरालाइं माणुस्सगाइं भोगभोगाइं भुंजमाणी विहरइ।।

तत: सा पृथिवीश्री: गणिका इन्द्रपुरे नगरे बहून् राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतीन् बहुभि: च विद्याप्रयोगै: च मन्त्रप्रयोगै: च चूर्णप्रयोगेै: च हृदयोड्डायनै: च निह्नवनै: च प्रस्‍नवनै: च वशीकरणै: च आभियोगिकै: आभियोज्य उदारान् मानुष्यकान् भोग्यभोगान् भुञ्जाना विहरति।

७. तब वह पृथ्वीश्री गणिका इन्द्रपुर नगर में बहुत से राजा, युवराजा, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि को बहुत से विद्या-प्रयोगों के द्वारा, मन्त्र-प्रयोगों के द्वारा, चूर्ण-प्रयोगों के द्वारा, हृदय को शून्य करने वाले, अदृश्य करने वाले, प्रसन्न करने वाले प्रयोगों के द्वारा, वशीकरण के द्वारा, आभियोगिक प्रयोगों के द्वारा वश में करके प्रधान मनुष्य सम्बन्धी भोगार्ह भोगों का भोग करती हुई विहरण करने लगी।

८. तए णं सा पुढविसिरी गणिया एयकम्मा एयप्पहाणा एयविज्जा एयसमायारा सुबहुं पावं कम्मं कलिकलुसं समज्जिणित्ता पणतीसं वाससयाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा छट्ठीए पुढवीए उक्कोसेणं बावीसं सागरोवमट्ठिइएसु नेरइएसु नेरइयत्ताए उववण्णा।।

तत: सा पृथिवीश्री: गणिका एतत्कर्मा एतत्प्रधाना एतद्विद्या एतत्समाचारा सुबहु पापं कर्म कलिकलुषं समर्ज्य पञ्चत्रिंशतं वर्षशतानि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा षष्ठ्यां पृथिव्याम् उत्कर्षेण द्वाविंशतौ सागरोपमस्थितिकेषु नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपन्ना।

८. तब इस प्रकार के व्यापार वाली, इस प्रकार की निष्ठा वाली, इस प्रकार की विद्या वाली तथा इस प्रकार के समाचरण वाली वह पृथ्वीश्री गणिका अत्यधिक कलहहेतुक मलिन पापकर्मों का अर्जन कर पैंतीस सौ वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर छठी पृथ्वी के उत्कृष्ट बाईस सागरोपम की स्थिति वाले नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न हुई।

अंजूए वत्तमाणभव-वण्णग-पदं

९. सा णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता इहेव वड्ढमाणपुरे नयरे धणदेवस्स सत्थवाहस्स पियंगुभारियाए कुच्छिंसि दारियत्ताए उववण्णा।।

अञ्ज्वा: वर्तमानभव-वर्णक-पदम्

सा तत: अनन्तरम् उद्वृत्य इहैव वर्धमानपुरे नगरे धनदेवस्य सार्थवाहस्य प्रियङ्गुभार्याया: कुक्षौ दारिकात्वेन उपपन्ना।

अञ्जु का वर्तमानभव-वर्णक-पद

९. तदनन्तर वह उद्वर्तन कर यहीं वर्धमानपुर नगर में धनदेव सार्थवाह की प्रियंगु भार्या की कुक्षि में बालिका के रूप में उत्पन्न हुई।

१०. तए णं सा पियंगुभारिया नवण्हं मासाणं बहुपडिपुण्णाणं दारियं पयाया। नामं अंजू। सेसं जहा देवदत्ताए।।

तत: सा प्रियङ्गुभार्या नवसु मासेषु बहुप्रतिपूर्णेषु दारिकां प्रजाता। नाम अञ्जू:। शेषं यथा देवदत्ताया:।

१०. तब उस प्रियंगु भार्या ने नौ महीने पूरे होने पर बालिका को जन्म दिया। उसका नाम अञ्जु रखा गया। शेष यथा देवदत्ता।

११. तए णं से विजए राया आसवाहणियाए निज्जायमाणे जहा वेसमणदत्ते तहा अंजुं पासइ, नवरं—अप्पणो अट्ठाए वरेइ जहा तेयली जाव अंजूए भारियाए सद्धिं उप्पिं पासायवरगए जाव विउले माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

तत: स विजय: राजा अश्‍ववाहनिकया निर्यान् यथा वैश्रमणदत्त: तथा अञ्जूं पश्यति, नवरम्—आत्मन: अर्थाय वृणीते यथा तेतली यावत् अञ्ज्वा भार्यया सार्द्धम् उपरि प्रासादवरगत: यावत् विपुलान् मानुष्यकान् कामभोगान् प्रत्यनुभवन् विहरति।

११. तब उस विजय राजा ने अश्‍वक्रीडा के लिए जाते हुए जिस प्रकार वैश्रमणदत्त ने उसी प्रकार अञ्जु को देखा, अन्तर इतना है—विजय राजा ने अपने स्वयं के लिए भार्या के रूप में अञ्जु का वरण किया। जिस प्रकार तेतली कुमार उसी तरह वह अञ्जु भार्या के साथ उपरितन प्रासादों में यावत् विपुल मनुष्य सम्बन्धी कामभोगों का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करने लगा।

१२. तए णं तीसे अंजूए देवीए अण्णया कयाइ जोणिसूले पाउब्भूए यावि होत्था।।

तत: तस्या: अञ्ज्वा: देव्या: अन्यदा कदाचित् योनिशूलं प्रादुर्भूतं चापि बभूव।

१२. तब उस अञ्जुदेवी के अन्य किसी दिन योनिशूल उत्पन्न हो गया।

१३. तए णं से विजए राया कोडुंबियपुरिसे सद्दावेइ, सद्दावेत्ता एवं वयासी—गच्छह णं तुमं देवाणुप्पिया! वड्ढमाणपुरे नयरे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापहपहेसु महया-महया सद्देणं उग्घोसेमाणा-उग्घोसेमाणा एवं वयह—एवं खलु देवाणुप्पिया! विजयस्स रण्णो अंजूए देवीए जोणिसूले पाउब्भूए। तं जो णं इच्छइ वेज्जो वा वेज्जपुत्ता वा जाणुओ वा जाणुयपुत्तो वा तेगिच्छिओ वा तेगिच्छियपुत्तो वा अंजूए देवीए जोणीसूले उवसामित्तए तस्स णं विजए राया विउलं अत्थसंपयाणं दलयइ।।

तत: स विजय: राजा कौटुम्बिक-पुरुषान् शब्दयति, शब्दयित्वा एवम् अवादीत्—गच्छत यूयं देवानुप्रिया:! वर्धमानपुरे नगरे श्ृङ्गाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथपथेसु महता-महता शब्देन उद्घोषयन्त:-उद्घोषयन्त: एवं वदत—एवं खलु देवानुप्रिया:! विजयस्य राज्ञ: अञ्ज्वा: देव्या: योनिशूलं प्रादुर्भूतम्। तद् य: इच्छति वैद्य: वा वैद्यपुत्र: वा ज्ञायक: वा ज्ञायकपुत्र: वा चिकित्सक: वा चिकित्सकपुत्र: वा अञ्ज्वा: देव्या: योनिशूलम् उपशमयितुं तस्मै विजय: राजा विपुलम् अर्थसम्प्रदानं ददाति।

१३. तब उस विजय राजा ने कौटुम्बिक पुरुषों को बुलाया, बुलाकर इस प्रकार कहा—देवानुप्रियो! तुम वर्धमानपुर नगर में जाओ, उसके श्ृंगाटकों, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों और सामान्य मार्गों पर जाकर उच्च-उच्च शब्द से उद्घोषणा करते हुए, उद्घोषणा करते हुए इस प्रकार कहो—देवानुप्रियो! विजय राजा की भार्या अञ्जुदेवी के योनिशूल उत्पन्न हो गया है। इसलिए जो कोई वैद्य अथवा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र का ज्ञाता अथवा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता का पुत्र, चिकित्सक अथवा चिकित्सकपुत्र, अञ्जुदेवी के योनिशूल को उपशान्त करने की इच्छा करते हो तो विजय राजा उसे विपुल अर्थ सम्पदा देगा।

१४. तए णं ते कोडुंबियपुरिसा जाव उग्घोसेंति।।

तत: ते कौटुम्बिकपुरुषा: यावत् उद्घोषयन्ति।

१४. तब वे कौटुम्बिकपुरुष यावत् उद्घोषणा करते हैं।

१५. तए णं ते बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य इमं एयारूवं उग्घोसणं सोच्चा निसम्म जेणेव विजए राया तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता उप्पत्तियाहिं वेणइयाहिं कम्मियाहिं पारिणामियाहिं बुद्धीहिं परिणामेमाणा इच्छंति अंजूए देवीए जोणिसूलं उवसामित्तए, नो संचाएंति उवसामित्तए।।

तत: ते बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च इमाम् एतद्रूपाम् उद्घोषणां श्रुत्वा निशम्य यत्रैव विजय: राजा तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य औत्पत्तिकीभि: वैनयिकीभि: कार्मिकीभि: पारिणामिकीभि: बुद्धिभि: परिणामयन्त: इच्छन्ति अञ्ज्वा: देव्या: योनिशूलम् उपशमयितुं, नो संशक्नुवन्ति उपशमयितुम्।

१५. तब इस प्रकार की उद्घोषणा सुनकर, अवधारित कर, बहुत से वैद्य, वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता तथा वैद्यशास्त्र-ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक तथा चिकित्सक के पुत्र, जहां विजय राजा था वहीं पहुंचें, पहुंचकर अनेक प्रकार की औत्पत्तिकी, वैनयिकी, कार्मिकी और पारिणामिकी बुद्धियों में परिणत होते हुए अञ्जुदेवी के योनिशूल को शान्त करने की इच्छा की, पर शान्त करने में समर्थ नहीं हुए।

१६. तए णं ते बहवे वेज्जा य वेज्जपुत्ता य जाणुया य जाणुयपुत्ता य तेगिच्छिया य तेगिच्छियपुत्ता य जाहे नो संचाएंति अंजूए देवीए जोणिसूलं उवसामित्तए, ताहे संता तंता परितंता जामेव दिसं पाउब्भूया तामेव दिसं पडिगया।।

तत: ते बहव: वैद्या: च वैद्यपुत्रा: च ज्ञायका: च ज्ञायकपुत्रा: च चिकित्सका: च चिकित्सकपुत्रा: च यदा नो संशक्नुवन्ति अञ्ज्वा: देव्या: योनिशूलम् उपशमयितुं, तदा श्रान्ता: तान्ता: परितान्ता: यस्या: एव दिश: प्रादुर्भूता: तामेव दिशं प्रतिगता:।

१६. तब वे बहुत से वैद्य तथा वैद्यपुत्र, वैद्यशास्त्र के ज्ञाता तथा वैद्यशास्त्र के ज्ञाता के पुत्र, चिकित्सक तथा चिकित्सक के पुत्र जब अञ्जुदेवी के योनिशूल को शान्त करने में समर्थ नहीं हुए तो वे श्रान्त, तान्त और परितान्त बने हुए जिस दिशा से आए उसी दिशा में लौट गए।

१७. तए णं सा अंजू देवी ताए वेयणाए अभिभूया समाणी सुक्का भुक्खा निम्मंसा कट्ठाइं कलुणाइं वीसराइं विलवइ।।

तत: सा अञ्जू: देवी तया वेदनया अभिभूता सती शुष्का 'भुक्खा' निर्मांसा कष्टान् करुणान् विस्वरान् विलपति।

१७. तब वह अञ्जुदेवी उस वेदना से अभिभूत होने पर शुष्क (सूखी), भूखी तथा मांस रहित होकर कष्टपूर्ण करुण और विकृत स्वरों में विलाप करने लगी।

१८. एवं खलु गोयमा! अंजू देवी पुरा पोराणाणं दुच्चिण्णाणं दुप्पडि-क्कंताणं असुभाणं पावाणं कडाणं कम्माणं पावगं फलवित्तिविसेसं पच्चणुभवमाणी विहरइ।।

एवं खलु गौतम! अञ्जू: देवी पुरा पुराणानां दुश्‍चीर्णानां दुष्प्रतिक्रान्तानाम् अशुभानां पापानां कृतानां कर्मणां पापकं फलवृत्तिविशेषं प्रत्यनुभवन्ती विहरति।

१८. गौतम! इस प्रकार अञ्जुदेवी पूर्वकृत, प्राचीन, दुश्‍चीर्ण, दुष्प्रतिक्रान्त, अशुभ पापकर्मों के पाप फलवृत्तिविशेष का प्रत्यनुभव करती हुई विहरण कर रही है।

अंजूए आगामिभव-वण्णग-पदं

१९. अंजू णं भंते! देवी इओ कालमासे कालं किच्चा कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! अंजू णं देवी नउइं वासाइं परमाउं पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इमीसे रयणप्पभाए पुढवीए नेरइएसु नेरइयत्ताए उववज्जिहिइ। एवं संसारो जहा पढमे तहा नेयव्वं जाव वणस्सई।

सा णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता सव्वओभद्दे नयरे मयूरत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ साउणिएहिं वहिए समाणे तत्थेव सव्वओभद्दे नयरे सेट्ठिकुलंसि पुत्तत्ताए पच्चायाहिइ।

से णं तत्थ उम्मुक्कबालभावे तहारूवाणं थेराणं अंतिए पव्वइस्सइ। केवलं बोहिं बुज्झिहिइ। पव्वज्जा। सोहम्मे।

से णं तओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं कहिं गच्छिहिइ? कहिं उववज्जिहिइ?

गोयमा! महाविदेहे वासे जहा पढमे जाव सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।

अञ्ज्वा: आगामिभव-वर्णक-पदम्

अञ्जू:! भदन्त! देवी इत: कालमासे कालं कृत्वा कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! अञ्जू: देवी नवतिं वर्षाणि परमायु: पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा अस्यां रत्‍नप्रभायां पृथिव्यां नैरयिकेषु नैरयिकत्वेन उपपत्स्यते। एवं संसार: यथा प्रथमे तथा ज्ञातव्यं यावत् वनस्पति:।

सा तत: अनन्तरम् उद्वृत्य सर्वतोभद्रे नगरे मयूरत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र शाकुनिकै: वधित: सन् तत्रैव सर्वतोभद्रे नगरे श्रेष्ठिकुले पुत्रत्वेन प्रत्यायास्यति।

स तत्र उन्मुक्तबालभाव: तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके प्रव्रजिष्यति। केवलां बोधिं 'बुज्झिहिइ'। प्रव्रज्या। सौधर्मे।

स तत: देवलोकाद् आयुक्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण कुत्र गमिष्यति? कुत्र उपपत्स्यते?

गौतम! महाविदेहे वर्षे यथा प्रथमे यावत् सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यति परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानामन्तं करिष्यति।

अञ्जु का आगामीभव-वर्णक-पद

१९. भगवन्! अञ्जुदेवी यहां से मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर कहां जाएगी? कहां उत्पन्न होगी?

गौतम! अञ्जुदेवी नब्बे वर्षों का सम्पूर्ण आयुष्य भोगकर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी रत्‍नप्रभा पृथ्वी के नैरयिकों में नैरयिक के रूप में उपपन्न होगी। इस प्रकार संसार परिभ्रमण जैसे प्रथम अध्ययन में उसी तरह ज्ञातव्य है यावत् वनस्पति।

वह वहां से उद्वर्तन कर सर्वतोभद्र नगर में मयूर के रूप में पैदा होगी।

वहां शिकारियों के द्वारा वध किये जाने पर वह उसी सर्वतोभद्र नगर में श्रेष्ठि-कुल में पुत्र के रूप में पैदा होगा।

वह वहां बाल्यावस्था लांघकर तथारूप स्थविरों के पास प्रव्रजित होगा। केवल बोधि (सम्यक्त्व बोधि) से बुद्ध होगा। प्रव्रज्या ग्रहण कर फिर सौधर्म देवलोक में उपपन्न होगा।

वह उस देवलोक से आयुक्षय, भवक्षय तथा स्थितिक्षय होने पर कहां जाएगा? कहां उत्पन्न होगा?

गौतम! प्रथम अध्ययन में जिस प्रकार वर्णन है यावत् उसी प्रकार महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा और परिनिर्वाण को प्राप्त कर सब दु:खों का अन्त करेगा।

निक्खेव-पदं

२०. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं दसमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते। सेवं भंते! सेवं भंते!

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानां दशमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:। सैवं भदन्त! सैवं भदन्त!

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

२०. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों के दसवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है। भंते! वह ऐसा ही है, भंते! वह ऐसा ही है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

सुबाहु

1

सुबाहु

आमुख

संसार का प्रत्येक प्राणी क्रिया करता है। उसका अक्रिय स्वरूप सिद्धावस्था में प्रकट होता है। सांसारिक प्राणी सक्रिय है। वह क्रिया के माध्यम से कर्मों को आकर्षित करता है। उन कर्मों का विपाक दो रूपों में सामने आता है। सुख के रूप में या दु:ख के रूप में।

दार्शनिक जगत में इनकी संज्ञा भिन्न-भिन्न रूपों में प्राप्त होती है। कोई इन्हें शुभ-अशुभ तो कोई कुशल-अकुशल और कोई पुण्य-पाप के रूप में स्वीकार करते हैं।

जैन दर्शन की यह स्पष्ट उद्घोषणा है कि कर्म भले शुभ हो या अशुभ उनका फल किसी न किसी रूप में भोगना ही पड़ता है। प्राचीन साहित्य में कहा है—

आकाशमुत्पततु गच्छतु वा दिगन्त-

मम्भोनिधिं विशतु तिष्ठतु वा यथेष्टम्।

जन्मान्तरार्जितशुभाशुभकृन्नराणां,

छायेव न त्यजति कर्म फलानुबन्धि।।

प्रस्तुत आगम के दो श्रुतस्कन्ध हैं। प्रथम श्रुतस्कन्ध का नाम दु:ख-विपाक है। उसमें कर्मों के अशुभकारी फल को व्याख्यायित किया गया है। द्वितीय श्रुतस्कन्ध का नाम सुख-विपाक है। उसमें उन पुण्यशाली आत्माओं के सुखमय जीवन का वर्णन है, जिन्हें सुनकर हृदय में धार्मिक प्रवृत्तियों के प्रति सहज अनुराग उत्पन्न हो जाता है।

सुख-विपाक के प्रथम अध्ययन का नाम 'सुबाहु' है। इसमें सुबाहु के सुखमय जीवन का वर्णन है। जिस व्यक्ति के पुण्यानुबन्धी पुण्य का उदय होता है उसका इहभव और परभव दोनों शुभ होते हैं। वह प्रधान ॠद्धि, वैभव आदि से सम्पन्न होता है।

सुबाहु के ॠद्धि सम्पन्न जीवन को देखकर ही गौतम स्वामी ने भगवान् महावीर से जिज्ञासा की—प्रभो! यह पूर्वभव में कौन था? ऐसा क्या दिया? क्या खाया? क्या समाचरण किया? किस निर्ग्रन्थ, श्रमण का एक भी सुवचन सुनकर धारण किया? जिससे ऐसा वैभव प्राप्त किया है। भगवान महावीर ने सुबाहु के पूर्वभव का वर्णन किया। उसके अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण तथ्य प्रकट होता है कि सुबाहु ने अपने पूर्वभव में सुमुख गृहपति के रूप में धर्मघोष अनगार को त्रिकरण और त्रियोग से शुद्ध भिक्षा दी। उस समय पांच दिव्य प्रकट हुए। प्राय: पांच दिव्य प्रकट होने की बात तीर्थंकरों के साथ जुड़ी हुई है। सुमुख गृहपति के जीवन की यह एक विशेष घटना थी कि मिथ्यात्वी की अवस्था में भी उसने साधु को बड़े हर्ष से दान दिया जिससे उसके यहां पांच दिव्य प्रकट हुए। दान के द्वारा उसने संसार परीत किया और मनुष्य आयुष्य का बन्ध किया।

भिक्षु ग्रन्थ रत्‍नाकर में आचार्य भिक्षु ने लिखा है कि मनुष्य जैसा बीज बोता है वैसा ही फल उसे आगे मिलता है। जो इस भव में धर्म करता है उसे भव-भव में धर्म करने का अवसर मिलता रहता है।

जेहवो बीज बावे तेहवो फल लागे।

ज्यूं धर्म पामे भवो भव आगे।।

सुपात्र दान मोक्ष का बीज है।

सुबाहु के जीवन से यह तथ्य भी प्रकट होता है कि अगर व्यक्ति की संकल्पशक्ति दृढ़ होती है तो हर कार्य संभव हो जाता है। उसकी इच्छा फलवती हो जाती है। सुबाहु ने यह संकल्प किया कि यदि श्रमण भगवान् महावीर ग्रामानुग्राम विहार करते-करते यहां समवसृत हों तो मैं भगवान् महावीर के पास मुण्ड हो अगार से अनगार धर्म में प्रव्रजित हो जाऊंगा। सुबाहु की यह भावना सफल भी हुई। संकल्प शक्ति ने अपना प्रभाव दिखाया। भावों का सम्प्रेषण हुआ। भगवान् हस्तिशीर्ष नगर में पधारे। सुबाहु ने संयम स्वीकार कर अपनी आत्मा का कल्याण किया।

धर्म के चार अंग बताए गए हैं—दान, शील, तप और भावना। इनमें दान का प्रथम स्थान है। सुख-विपाक के अंतर्गत आये हुए अध्ययनों में दान की ही महिमा उद्गीत है। इनमें उन भव्य आत्माओं का वर्णन है जिन्होंने शुद्ध दान देकर मनुष्य आयुष्य का बन्ध किया और क्रमश: आरोहण करते हुए सिद्धिगति को प्राप्त करेंगे।

दान देना, मनुष्य आयुष्य का बन्ध, श्रावकत्व का स्वीकरण, मुनिधर्म का पालन तथा सिद्ध गति की प्राप्ति यह क्रम प्राय: सभी अध्ययनों में सदृशता लिए हुए हैं। केवल नाम, ग्राम, उद्यान आदि के नामोल्लेख में भिन्नता है। सुख-विपाक के इन दस अध्ययनों के श्रवण से, पठन से तथा मनन से हृदय में एक आध्यात्मिक अनुराग उत्पन्न होता है। आकार में लघुकाय होते हुए भी विशाल आत्मा वाला यह श्रुतस्कन्ध प्राणियों को शुभ कर्म करने के लिए प्रेरित करता है।

बीओ सुयक्खंधो: द्वितीय-श्रुतस्कन्ध

पढ़मं अज्झयणं: प्रथम अध्ययन

सुबाहू: सुबाहु

मूल

उक्खेव-पदं

१. तेणं कालेणं तेणं समएणं रायगिहे नयरे, गुणसिलए चेइए। सुहम्मे समोसढे। जंबू जाव पज्जुवासमाणे एवं वयासी—जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं दुहविवागाणं अयमट्ठे पण्णत्ते, सुहविवागाणं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

संस्कृत छाया

उत्क्षेप-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये राजगृहं नगरं, गुणशिलकं चैत्यम्। सुधर्मा समवसृत:। जम्बु: यावत् पर्युपासीन: एवम् अवादीत्—यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन दु:खविपाकानाम् अयमर्थ: प्रज्ञप्त:, सुखविपाकानां भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

हिन्‍दी अनुवाद

उत्क्षेप-पद

१. उस काल और उस समय राजगृह१ नाम का नगर था, गुणशीलक चैत्य था। सुधर्मा स्वामी समवसृत हुए। जम्बू स्वामी ने यावत् पर्युपासना करते हुए सुधर्मा स्वामी से इस प्रकार कहा—भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने दु:खविपाकों का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है तो भंते! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने सुखविपाकों का क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

सूत्र १

१. राजगृह नगर (रायगिहे)

राजगृह प्राचीन काल में प्रसिद्ध एवं समृद्ध नगर था। राजगृह नगर मगध साम्राज्य की राजधानी थी। मगध जनपद वर्तमान गया और पटना जिलों के अंतर्गत फैला हुआ था। इसके उत्तर में गंगा नदी, पश्‍चिम में सोन नदी, दक्षिण में विन्ध्याचल पर्वत का भाग और पूर्व में चम्पा नदी थी। भगवान महावीर ने राजगृह में सर्वाधिक ग्यारह चातुर्मास (८, १३, १६, १८, १९, २२, २४, २९, ३३, ३७, ४१वां) किये थे। राजगृह का परिवर्तित रूप आज राजगिर है। यहां पर गुणशिलक नाम का चैत्य था।

२. तए णं से सुहम्मे अणगारे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं सुहविवागाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, तं जहा—

सुबाहू भद्दनंदी य,

सुजाए य सुवासवे।

तहेव जिणदासे य,

धणवई य महब्बले।।

भद्दनंदी महच्चंदे,

वरदत्ते 'तहेव य'।।१।।

तत: स सुधर्मा अनगार: जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्——एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन सुखविपाकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, तद्यथा—

सुबाहु: भद्रनन्दी च,

सुजात: च सुवासव:।

तथैव जिनदास: च,

धनपति: च महाबल:।।

भद्रनन्दी महाचन्द्र:,

वरदत्त: तथैव च।।१।।

२. तब उन सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने सुखविपाकों के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं। जैसे—

सुबाहु और भद्रनन्दी,

सुजात और सुवासव।

उसी तरह जिनदास और

धनपति तथा महाबल।।

भद्रनन्दी, महाचन्द्र और

उसी प्रकार वरदत्त।।१।।

३. जइ णं भंते! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं सुहविवागाणं दस अज्झयणा पण्णत्ता, पढमस्स णं भंते! अज्झयणस्स सुहविवागाणं समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं के अट्ठे पण्णत्ते?

यदि भदन्त! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन सुखविपाकानां दश अध्ययनानि प्रज्ञप्तानि, प्रथमस्य भदन्त! अध्ययनस्य सुखविपाकानां श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन क: अर्थ: प्रज्ञप्त:?

३. भंते! यदि (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने सुखविपाकों के दस अध्ययन प्रज्ञप्त किये हैं तो सुखविपाकों के प्रथम अध्ययन का (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने क्या अर्थ प्रज्ञप्त किया है?

सुबाहुकुमार-पदं

४. तए णं से सुहम्मे जंबू-अणगारं एवं वयासी—एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेणं समएणं हत्थिसीसे नामं नयरे होत्था—रिद्धित्थि-मियसमिद्धे।।

सुबाहुकुमार-पदम्

तत: स सुधर्मा जम्बु-अनगारम् एवम् अवादीत्—एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये हस्तिशीर्षं नाम नगरं बभूव—ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

सुबाहुकुमार-पद

४. तब सुधर्मा अनगार ने जम्बू-अनगार से इस प्रकार कहा—जम्बू! उस काल और उस समय हस्तिशीर्ष नाम का नगर था। वह ॠद्धिसम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था।

५. तस्स णं हत्थिसीसस्स बहिया उत्तरपुरत्थिमे दिसीभाए, एत्थ णं पुप्फकरंडए नामं उज्जाणे होत्था—सव्वोउय-पुप्फ-फल-समिद्धे।।

तस्य हस्तिशीर्षस्य बहि: उत्तरपौरस्त्ये दिग्भागे, अत्र पुष्पकरण्डकं नाम उद्यानं बभूव—सर्वर्तुक-पुष्प-फल-समृद्धम्।

५. उस हस्तिशीर्ष नगर के बाहर उत्तरपूर्व दिशा भाग था, यहां पुष्पकरण्डक नाम का उद्यान था। वह सब ॠतुओं में होने वाले फूलों और फलों से समृद्ध था।

६. तत्थ णं कयवणमालपियस्स जक्खस्स जक्खाययणे होत्था— दिव्वे।।

तत्र कृतवनमालप्रियस्य यक्षस्य यक्षायतनं बभूव—दिव्यम्।

६. वहां कृतवनमालप्रिय यक्ष का यक्षायतन था—वह दिव्य था।

७. तत्थ णं हत्थिसीसे नयरे अदीण-सत्तू नामं राया होत्था—महया- हिमंवत-महंत-मलय-मंदर- महिंदसारे।।

तत्र हस्तिशीर्षे नगरे अदीनशत्रु: नाम राजा बभूव—महाहिमवत्-महामलय-मन्दर-महेन्द्रसार:।

७. उस हस्तिशीर्ष नगर में अदीनशत्रु नाम का राजा था। वह महान हिमालय, महान मलय, मेरु तथा महेन्द्र पर्वत के समान प्रधान था।

८. तस्स णं अदीणसत्तुस्स रण्णो धारिणीपामोक्खं देवीसहस्सं ओरोहे यावि होत्था।।

तस्य अदीनशत्रो: राज्ञ: धारिणीप्रमुखं देवीसहस्रम् अवरोधे चापि बभूव।

८. उस अदीनशत्रु राजा के अन्त:पुर में धारिणी प्रमुख हजार रानियां थी।

९. तए णं सा धारिणी देवी अण्णया कयाइ तंसि तारिसगंसि वासभवणंसि सीहं सुमिणे पासइ, जहा मेहस्स जम्मणं तहा भाणियव्वं।।

तत: सा धारिणी देवी अन्यदा कदाचिद् तस्मिन् तादृशके वासभवने सिंहं स्वप्‍ने पश्यति, यथा मेघस्य जन्म तथा भणितव्यम्।

९. तब उस धारिणी देवी ने अन्य किसी समय राजा के योग्य उस शयनगृह में सिंह का स्वप्‍न देखा। जिस प्रकार मेघकुमार का जन्म उसी प्रकार यहां वक्तव्य है।

१०. तए णं से सुबाहुकुमारे बावत्तरि-कलापंडिए जाव अलंभोगसमत्थे जाए यावि होत्था।।

तत: स सुबाहुकुमार: द्वासप्ततिकला-पण्डित: यावत् अलंभोगसमर्थ: जात: चापि बभूव।

१०. तब वह सुबाहुकुमार बहत्तर कलाओं में पण्डित यावत् पर्याप्त भोग भोगने में भी समर्थ हो गया।

११. तए णं तं सुबाहुकुमारं अम्मापियरो बावत्तरिकलापंडियं जाव अलंभोगसमत्थं वा जाणंति, जाणित्ता अम्मापियरो पंच पासायवडेंसगसयाइं कारेंति— अब्भुग्गयमूसियपहसियाइं। एगं च णं महं भवणं कारेंति एवं जहा महब्बलस्स रण्णो, नवरं— पुप्फचूलापामोक्खाणं पंचण्हं रायवरकन्नगसयाणं एगदिवसेणं पाणिं गिण्हावेंति। तहेव पंचसइओ दाओ जाव उप्पिं पासायवरगए फुट्टमाणेहिं मुइंगमत्थएहिं वरतरुणिसंपउत्तेहिं बत्तीसइबद्धएहिं नाडएहिं उवगिज्जमाणे-उवगिज्जमाणे उवलालिज्जमाणे-उवलालिज्ज-माणे इट्ठे सद्द-फरिस-रस-रूव-गंधे विउले माणुस्सए कामभोगे पच्चणुभवमाणे विहरइ।।

तत: तं सुबाहुकुमारं अम्बापितरौ द्वासप्ततिकलापण्डितं यावत् अलंभोगसमर्थं वा जानीत:, ज्ञात्वा अम्बापितरौ पञ्च प्रासादावतंसकशतानि कारयत:—अभ्युद्गतोच्छ्रितप्रहसितानि। एकं च महान्तं भवनं कारयत: एवं यथा महाबलस्य राज्ञ:, नवरं—पुष्प-चूलाप्रमुखानां पञ्चानां राजवरकन्यका-शतानाम् एकदिवसेन पाणिं ग्राहयत:। तथैव पञ्चशतिक: दाय: यावत् उपरिं प्रासादवरगत: स्फुटितै: मृदंगमस्तकै: वरतरुणिसंप्रयुक्तै: द्वात्रिंशद्बद्धकै: नाटकै: उपगीयमान:-उपगीयमान: उपलाल्यमान:-उपलाल्यमान: इष्टान् शब्द-स्पर्श-रस-रूप-गन्धान् विपुलान् मानुष्यकान् कामभोगान् प्रत्यनुभवन् विहरति।

११. तब सुबाहुकुमार के माता-पिता ने सुबाहुकुमार को बहत्तर कलाओं में निपुण यावत् पर्याप्त भोग भोगने में समर्थ जाना, जानकर माता-पिता ने पांच सौ प्रासादावतंसकों का निर्माण करवाया। वे प्रासाद अत्यन्त ऊंचे तथा उज्ज्वल कान्ति के कारण हंसते हुए से प्रतीत हो रहे थे। एक विशाल भवन२ बनवाया। जैसे महाबल राजा का, इतना विशेष है— पुष्पचूला प्रमुख पांच सौ श्रेष्ठ राज-कन्याओं के साथ एक दिन में पाणिग्रहण हुआ। उसी प्रकार पांच सौ प्रकार का प्रीतिदान दिया यावत् वह उपरितन श्रेष्ठ महलों में बजते हुए मृदंग वाद्यों से, श्रेष्ठ तरुणियों के द्वारा किये जाने वाले बत्तीस प्रकार के नाटकों से प्रशंसित होता हुआ, प्रशंसित होता हुआ, उपलालित होता हुआ, उपलालित होता हुआ, मनोज्ञ शब्द, स्पर्श, रस, रूप, गन्ध तथा विपुल मनुष्य सम्बन्धी कामभोगों का प्रत्यनुभव करता हुआ विहरण करने लगा।

सूत्र ११

२. प्रासादावतंसक.....भवन (पासायवडेंसग....भवन)

प्रस्तुत सूत्र में बताया गया है कि सुबाहु के माता-पिता ने विवाह से पूर्व सुबाहु के लिए पांच सौ प्रासादावतंसक और भवन का निर्माण करवाया।

प्रासाद और भवन में अन्तर है—

१. भवन की ऊंचाई आयाम की अपेक्षा कुछ कम होती है और प्रासाद की ऊंचाई आयाम की अपेक्षा दुगुनी होती।

२. भवन एक मंजिल वाला होता है। प्रासाद एकाधिक मंजिल वाला होता है।

(विशेष विवरण के लिए देखें नायाधम्मकहाओ १/८९ का टिप्पण)

१२. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणे भगवं महावीरे समोसढे। परिसा निग्गया। अदीणसत्तू जहा कूणिए तहा निग्गए। सुबाहू वि जहा जमाली तहा रहेणं निग्गए जाव धम्मो कहिओ। राया परिसा गया।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमण: भगवान् महावीर: समवसृत:। परिषद् निर्गता। अदीनशत्रु: यथा कूणिक: तथा निर्गत:। सुबाहु: अपि यथा जमालि: तथा रथेन निर्गत: यावत् धर्म: कथित:। राजा परिषद् गता।

१२. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर समवसृत हुए। परिषद् ने निर्गमन किया। अदीनशत्रु राजा ने भी कूणिक की भांति निर्गमन किया। सुबाहु ने भी जमालि की भांति रथ पर बैठकर निर्गमन किया यावत् भगवान ने धर्म कहा। राजा तथा परिषद् लौट गई।

१३. तए णं से सुबाहुकुमारे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे उट्ठाए उट्ठेइ जाव एवं वयासी—सद्दहामि णं भंते! निग्गंथं पावयणं।

जहा णं देवाणुप्पियाणं अंतिए बहवे राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ- सत्थवाहप्पभियओ मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयंति नो खलु अहं तहा संचाएमि पव्वइत्ताए, अहं णं देवाणु-प्पियाणं अंतिए पंचाणुव्वइयं सत्तसिक्खावइयं— दुवालसविहं गिहिधम्मं पडिवज्जामि।

अहासुहं देवाणुप्पिया! मा पडिबंधं करेह।।

तत: स सुबाहुकुमार: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्ट: उत्थया उत्तिष्ठति यावत् एवम् अवादीत्—श्रद्दधामि भदन्त! निर्ग्रन्थं प्रवचनं।

यथा देवानुप्रियाणाम् अन्तिके बहव: राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतय: मुण्डा: भूत्वा अगारात् अनगारितां प्रव्रजन्ति नो खलु अहं तथा शक्नोमि प्रव्रजितुम्, अहं देवानुप्रियाणाम् अन्तिके पञ्चाणुव्रतिकं सप्तशिक्षाव्रतिकं— द्वादशविधं गृहिधर्मं प्रतिपद्ये।

यथासुखं देवानुप्रिय! मा प्रतिबन्धं कुरु।

१३. तब वह सुबाहुकुमार श्रमण भगवान महावीर के पास धर्मोपदेश सुनकर, अवधारित कर हृष्ट-तुष्ट हो उठने की मुद्रा में उठा यावत् इस प्रकार बोला— भंते! मैं निर्ग्रन्थ प्रवचन में श्रद्धा करता हूं। जिस प्रकार देवानुप्रिय के पास बहुत से राजा, ईश्‍वर, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि मुण्ड होकर अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित होते हैं, मैं उस प्रकार प्रव्रजित होने में समर्थ नहीं हूं। अत: मैं देवानुप्रिय के पास पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत—यह बारह प्रकार का गृहस्थ धर्म स्वीकार करता हूं।

देवानुप्रिय! जैसा सुख हो, विलम्ब मत करो।

१४. तए णं से सुबाहू समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए पंचाणुव्वइयं सत्तसिक्खावइयं— दुवालसविहं गिहिधम्मं पडिवज्जइ, पडिवज्जित्ता तमेव चाउग्घंटं आसरहं दुरुहइ, दुरुहित्ता जामेव दिसं पाउब्भूए तामेव दिसं पडिगए।।

तत: स सुबाहु: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके पञ्चाणुव्रतिकं सप्तशिक्षाव्रतिकं—द्वादशविधं गृहिधर्मं प्रतिपद्यते, प्रतिपद्य तमेव चतुर्घण्टं अश्‍वरथम् आरोहति, आरोह्य यस्या: दिश: प्रादुर्भूत: तामेव दिशं प्रतिगत:।

१४. तब उस सुबाहुकुमार ने श्रमण भगवान महावीर के पास पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत रूप बारह प्रकार का गृहस्थ धर्म स्वीकार किया, स्वीकार कर उसी चार घण्टों वाले अश्‍वरथ पर आरूढ़ हुआ, आरूढ़ होकर वह जिस दिशा से आया उसी दिशा में लौट गया।

सुबाहुस्स पुव्वभवपुच्छा-पदं

१५. तेणं कालेणं तेणं समएणं समणस्स भगवओ महावीरस्स जेट्ठे अंतेवासी इंदभूई जाव एवं वयासी—अहो णं भंते! सुबाहुकुमारे इट्ठे इट्ठरूवे कंते कंतरूवे पिए पियरूवे मणुण्णे मणुण्णरूवे मणामे मणामरूवे सोमे सोमरूवे सुभगे सुभगरूवे पियदंसणे सुरूवे।

बहुजणस्स वि य णं भंते! सुबाहुकुमारे इट्ठे इट्ठरूवे कंते कंतरूवे पिए पियरूवे मणुण्णे मणुण्णरूवे मणामे मणामरूवे सोमे सोमरूवे सुभगे सुभगरूवे पियदंसणे सुरूवे।

साहुजणस्स वि य णं भंते! सुबाहुकुमारे इट्ठे इट्ठरूवे कंते कंतरूवे पिए पियरूवे मणुण्णे मणुण्णरूवे मणामे मणारूवे सोम सोमरूवे सुभगे सुभगरूवे पियदंसणे सुरूवे।

सुबाहुणा भंते! कुमारेणं इमा एयारूवा उराला माणुसिड्ढी किण्णा लद्धा? किण्णा पत्ता? किण्णा अभिसमण्णागया? के वा एस आसि पुव्वभवे? किं नामए वा किं वा गोएणं? कयरंसि वा गामंसि वा सण्णिवेसंसि वा? किं वा दच्चा किं वा भोच्चा किं वा समायरित्ता, कस्स वा तहारूवस्स समणस्स वा माहणस्स वा अंतिए एगमवि आरियं सुवयणं सोच्चा निसम्म सुबाहुणा कुमारेण इमा एयारूवा उराला माणुस्सिड्ढी लद्धा पत्ता अभिसमण्णागया?

सुबाहो: पूर्वभवपृच्छा-पदम्

तस्मिन् काले तस्मिन् समये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य ज्येष्ठ: अन्तेवासी इन्द्रभूति: यावत् एवम् अवादीत्—अहो भदन्त! सुबाहुकुमार: इष्ट: इष्टरूप: कान्त: कान्तरूप: प्रिय: प्रियरूप: मनोज्ञ: मनोज्ञरूप: 'मणामे' 'मणाम'रूप: सौम्य: सौम्यरूप: सुभग: सुभगरूप: प्रियदर्शन: सुरूप:।

बहुजनस्य अपि च भदन्त! सुबाहुकुमार: इष्ट: इष्टरूप: कान्त: कान्तरूप: प्रिय: प्रियरूप: मनोज्ञ: मनोज्ञरूप: 'मणामे' 'मणाम'रूप: सौम्य: सौम्यरूप: सुभग: सुभगरूप: प्रियदर्शन: सुरूप:।

साधुजनस्य अपि च भदन्त! सुबाहुकुमार: इष्ट: इष्टरूप: कान्त: कान्तरूप: प्रिय: प्रियरूप: मनोज्ञ: मनोज्ञरूप: 'मणामे' 'मणाम'रूप: सौम्य: सौम्यरूप: सुभग: सुभगरूप: प्रियदर्शन: सुरूप:।

सुबाहुना भदन्त! कुमारेण इयम् एतद्रूपा उदारा मानुषर्द्धि: कथं लब्धा? कथं प्राप्ता? कथम् अभिसमन्वागता? क: वा एष: बभूव पूर्वभवे? किंनामक: वा किं वा गोत्र:? कतरस्मिन् वा ग्रामे वा सन्निवेशे वा? किं वा दत्त्वा किं वा भुक्त्वा किं वा समाचर्य, कस्य वा तथारूपस्य श्रमणस्य वा माहनस्य वा अन्तिके एकमपि आर्यं सुवचनं श्रुत्वा निशम्य सुबाहुना कुमारेण इयम् एतद्रूपा उदारा मानुषर्द्धि: लब्धा प्राप्ता अभिसमन्वागता?

सुबाहु का पूर्वभवपृच्छा-पद

१५. उस काल और उस समय श्रमण भगवान महावीर के ज्येष्ठ अन्तेवासी इन्द्रभूति ने यावत् इस प्रकार कहा—भंते! अहो! सुबाहुकुमार इष्ट, इष्टरूप, कान्त, कान्तरूप, प्रिय, प्रियरूप, मनोज्ञ, मनोज्ञरूप, मनोहर, मनोहररूप, सौम्य, सौम्यरूप, सुभग, सुभगरूप, प्रियदर्शन, सुरूप है।

भंते! बहुत से लोगों के लिए भी सुबाहुकुमार इष्ट, इष्टरूप, कान्त, कान्तरूप, प्रिय, प्रियरूप, मनोज्ञ, मनोज्ञरूप, मनोहर, मनोहररूप, सौम्य, सौम्यरूप, सुभग, सुभगरूप, प्रियदर्शन, सुरूप है।

भंते! साधुजनों के लिए भी सुबाहुकुमार इष्ट, इष्टरूप, कान्त, कान्तरूप, प्रिय, प्रियरूप, मनोज्ञ, मनोज्ञरूप, मनोहर, मनोहररूप, सौम्य, सौम्यरूप, सुभग, सुभगरूप, प्रियदर्शन तथा सुरूप है।

भंते! सुबाहुकुमार ने यह इस प्रकार की प्रधान मनुष्य सम्बन्धी ॠद्धि कैसे उपलब्ध की, किस प्रकार प्राप्त की और किस प्रकार उपभोग में ली?

यह सुबाहुकुमार पूर्वभव में कौन था? इसका क्या नाम व क्या गोत्र था? किस गांव का या सन्निवेश का था? क्या देकर क्या खाकर अथवा क्या समाचरण कर किस तथारूप श्रमण अथवा माहन के पास एक भी आर्य वचन सुनकर, अवधारण कर, सुबाहुकुमार ने यह इस प्रकार की प्रधान मनुष्य सम्बन्धी ॠद्धि उपलब्ध की, प्राप्त की और उपभोग में ली?

सुबाहुस्स सुमुहभव-वण्णग-पदं

१६. गोयमाइ! समणे भगवं महावीरे भगवं गोयमं आमंतेत्ता एवं वयासी

सुबाहो: सुमुखभव-वर्णक-पदम्

अयि गौतम! श्रमण: भगवान् महावीर: भगवन्तं गौतमम् आमन्त्र्य एवम् अवादीत्—

सुबाहु का सुमुखभव-वर्णक-पद

१६. अयि! गौतम! श्रमण भगवान महावीर ने भगवान गौतम को आमंत्रित कर इस प्रकार कहा—

१७. एवं खलु गोयमा! तेणं कालेणं तेणं समएणं इहेव जंबुद्दीवे दीवे भारहे वासे हत्थिणाउरे नामं नयरे होत्था—रिद्धत्थिमियसमिद्धे।।

एवं खलु गौतम! तस्मिन् काले तस्मिन् समये इहैव जम्बूद्वीपे द्वीपे भारते वर्षे हस्तिनापुरं नाम नगरं बभूव— ॠद्धस्तिमितसमृद्धम्।

१७. इस प्रकार गौतम! उस काल और उस समय इसी जम्बूद्वीप द्वीप के भारतवर्ष में हस्तिनापुर नाम का नगर था। वह ॠद्धि-सम्पन्न, निर्भय और समृद्ध था।

१८. तत्थ णं हत्थिणाउरे नयरे सुमुहे नामं गाहावई परिवसइ—अड्ढे।।

तत्र हस्तिनापुरे नगरे सुमुख: नाम 'गाहा'पति: परिवसति—आढ्य:।

१८. उस हस्तिनापुर नगर में सुमुख नाम का वैभवसम्पन्न गृहपति३ रहता था।

सूत्र १८

३. गृहपति (गाहावई)

गृहपति का अर्थ है घर का स्वामी। घर में जिसकी आज्ञा का वर्तन होता है उसको गृहपति कहते हैं। इसको ही कुटुम्बिक कहते हैं।

सूत्रकृतांग चूर्णि में उल्लेख मिलता है कि जब तक व्यक्ति व्रतों को ग्रहण नहीं करता तब तक वह गृहपति कहलाता है, व्रत ग्रहण के पश्‍चात् वह श्रावक या उपासक कहलाता है।

ठाणं में गृहपति को चक्रवर्ती के१४ रत्‍नों में एक रत्‍न गिनाया है। उसकी टीका में गृहपति को कोष्ठागारिक कहा है।

भगवती वृत्ति में गृहपति शब्द का प्रयोग मांडलिक राजा के प्रयोग में किया है। प्रवचनसारोद्धार में गृहपति को चक्रवर्ती के गृह की समुचित व्यवस्था में तत्पर रहने वाला बताया है।

१९. तेणं कालेणं तेणं समएणं धम्मघोसा नामं थेरा जाइसंपण्णा जाव पंचहिं समणसएहिं सद्धिं संपरिवुडा पुव्वाणुपुव्विं चरमाणा गामाणुगामं दूइज्जमाणा जेणेव हत्थिणाउरे नयरे जेणेव सहस्संबवणे उज्जाणे तेणेव उवागच्छंति, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणा विहरंति।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये धर्मघोषा: नाम स्थविरा: जाति-सम्पन्ना: यावत् पञ्चभि: श्रमणशतै: सार्द्धं सम्परिवृता: पूर्वानुपूर्वीं चरन्त: ग्रामानुग्रामं दूयमाना: यत्रैव हस्तिनापुरं नगरं यत्रैव सहस्राम्रवणम् उद्यानं तत्रैव उपागच्छन्ति, उपागम्य यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन्त: विहरन्ति।

१९. उस काल और उस समय धर्मघोष नाम के स्थविर, जो जातिसम्पन्न यावत् पांच सौ साधुओं के साथ संपरिवृत हो क्रमानुसार विचरते हुए, ग्रामानुग्राम विहार करते हुए जहां हस्तिनापुर नगर था, जहां सहस्राम्रवन उद्यान था वहीं पहुंचे, पहुंचकर यथाप्रतिरूप अर्थात् मुनिजनों के योग्य अवग्रह (स्थान) की याचना कर (आज्ञा लेकर) संयम और तप से स्वयं को भावित करते हुए विहरण करने लगे।

२०. तेण कालेणं तेण समएणं धम्मघोसाणं थेराणं अंतेवासी सुदत्ते नामं अणगारे ओराले घोरे घोरगुणे घोरतवस्सी घोरबंभ-चेरवासी उच्छूढसरीरे संक्खित्त-विउल-तेयलेस्से मासंमासेणं खममाणे विहरइ।।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये धर्मघोषाणां स्थविराणाम् अन्तेवासी सुदत्त: नाम अनगार: उदार: घोर: घोरगुण: घोरतपस्वी घोरब्रह्मचर्यवासी उत्क्षिप्त-शरीर: संक्षिप्त-विपुल-तेजोलेश्य: मासमासेन क्षममाण: विहरति।

२०. उस काल और उस समय धर्मघोष स्थविर के अंतेवासी सुदत्त नाम के अनगार प्रधान, घोर, घोरगुणवाले, घोरतपस्वी४, घोरब्रह्मचर्यवासी५, शरीर के ममत्व से रहित६, विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाले७, मास-मास की तपस्या करते हुए विहरण करते थे।

सूत्र २०

४. घोर....घोर तपस्वी (घोर.....घोरतवस्सी)

प्रस्तुत सूत्र में सुदत्त अनगार के विशिष्ट गुणों का वर्णन किया गया है—

घोर का अर्थ है—क्रूर, निर्घृण। परीषह, इन्द्रिय और कषायों को जीतने के लिए निर्मम। घोर एक प्रकार की साधना है। जो साधक प्रत्येक कष्ट को सह लेता है, परिस्थितियों से पराजित नहीं होता वह 'घोर' कहलाता है।

घोर गुण—असाधारण गुणों का विकास करने वाला। जैनेन्द्र सिद्धान्त कोश में कहा गया है—ऐसा गुणधारी व्यक्ति जो घोर—साहसपूर्ण कार्य करने में समर्थ हो। ये गुण घोर कार्यकारी शक्ति को उत्पन्न करते हैं इसलिए घोरगुण कहे जाते हैं।

घोर तपस्वी—घोर तप करने वाला। शूल आदि भयंकर रोग से शरीर में अत्यन्त पीड़ा होने पर भी जो मुनि दुर्धर तप के अनुष्ठान का त्याग नहीं करते। तथा हिंस्र पशुओं एवं चोर आदि से घिरे हुए प्रदेश में आवास करते हैं वे घोर तपस्वी कहे जाते हैं। दिगम्बर परम्परा में इसे एक ॠद्धि भी माना गया है। बारह प्रकार की तपस्याओं में जो साधक उत्कृष्ट तप करता है, जैसे—अनशन तप में वह उपवास से छह मास तक का उपवास करता है।

५. घोर ब्रह्मचर्यवासी (घोरबंभचेरवासी)

अभयदेवसूरि ने इसका अर्थ किया है—अल्प सत्त्व वाले मनुष्यों के द्वारा दुरनुचर ब्रह्मचर्य की आराधना करने वाला।

तत्त्वार्थ राजवार्तिक में इसका अर्थ है—जिसका ब्रह्मचर्यवास अस्खलित होता है। चारित्र मोहनीय कर्म का उत्कृष्ट क्षयोपशम होने से जिनके दु:स्वप्‍न पूर्णतया नष्ट हो जाते हैं वे घोर ब्रह्मचर्यवासी कहलाते हैं।4 इस ॠद्धि वाले तपस्वी के प्रभाव से ईति, भीति, युद्ध और दुर्भिक्ष आदि नहीं होते।

६. शरीर के ममत्व से रहित (उच्छूढशरीर)

इस पद के दो अर्थ होते हैं—

१. शरीर से हल्का होने से ऊपर उठने वाला। जो लघिमा ॠद्धि सम्पन्न होते हैं, वे अपने शरीर को वायु से भी हल्का कर सकते हैं।

२. जिसने शरीर के संस्कार का त्याग किया है वह उज्झित शरीर अर्थात् शरीर निरपेक्ष कहलाता है।

मुनित्व का पहला लक्षण है—देहासक्ति से मुक्त होना, शरीर के प्रति निष्प्रतिकर्म होना।

जो शारीरिक परिकर्म से मुक्त नहीं होता वह आत्मा के प्रति समर्पित नहीं हो सकता। भगवान् महावीर की साधना पद्धति में अभ्यंग, स्‍नान, अंजन, मर्दन आदि का वर्जन किया गया है।

७. विपुल तेजोलेश्या को अन्तर्लीन रखने वाले (संखित्त-विउलतेयलेस्स)

विशिष्ट तपस्या की साधना से तेजोलब्धि उत्पन्न होती है। उस तेजो ज्वाला को तेजोलेश्या कहते है। ठाणं में तेजोलेश्या प्राप्त होने के तीन कारण प्राप्त हैं—

१. आतापना लेने से

२. क्रोध विजयी होने के कारण समर्थ होते हुए भी क्षमा करने से।

३. जल रहित तपस्या करने से।

तेजोलेश्या की दो अवस्थाएं—संक्षिप्त और विपुल। इस लब्धि से सम्पन्न व्यक्ति अनेक योजन प्रमाण क्षेत्र के समस्त पदार्थों को भस्मसात् करने में समर्थ होता है। यह लब्धि वर्तमान में उपलब्ध आणविक शस्त्रों से भी भयावह होती है। यह लब्धि नष्ट कारक ही नहीं अपितु अनुग्रह-कारक भी है। शीतल तेजोलेश्या भयानक आग को भी शांत करने में समर्थ होती है। ठाणं में श्रमण-माहन द्वारा तेज से भस्मसात् होने के दस स्थान है।

२१. तए णं से सुदत्ते अणगारे मास-खमणपारणगंसि पढमाए पोरिसीए सज्झायं करेइ, जहा गोयमसामी तहेव धम्मघोसे थेरे आपुच्छइ जाव अडमाणे सुमुहस्स गाहावइस्स गिहे अणुप्पविट्ठे।।

तत: स सुदत्त: अनगार: मासक्षपण-पारणके प्रथमायां पौरुष्यां स्वाध्यायं करोति, यथा गौतमस्वामी तथैव धर्मघोषान् स्थविरान् आपृच्छति यावत् अटन् सुमुखस्य 'गाहा'पते: गृहम् अनुप्रविष्ट:।

२१. तब उस सुदत्त अनगार ने मासखमण के पारणे में प्रथम पौरुषी में स्वाध्याय किया, जिस प्रकार गौतम स्वामी का वर्णन, उसी तरह धर्मघोष स्थविर से आपृच्छा की यावत् भ्रमण करते हुए सुमुख गृहपति के घर में अनुप्रविष्ट हुए।

२२. तए णं से सुमुहे गाहावई सुदत्तं अणगारं एज्जमाणं पासइ, पासित्ता हट्ठतुट्ठे आसणाओ अब्भुट्ठेइ, अब्भुट्ठेत्ता पाय-वीढाओ पच्चोरुहइ, पच्चोरुहित्ता पाउयाओ ओमुयइ, ओमुइत्ता एगसाडियं उत्तरासंगं करेइ, करेत्ता सुदत्तं अणगारं सत्तट्ठ पयाइं पच्चुग्गच्छइ, पच्चुग्गच्छित्ता तिक्खुत्तो आयाहिणं पयाहिणं करेइ, करेत्ता वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता जेणेव भत्तघरे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता सयहत्थेणं विउलेणं असण-पाण-खाइम-साइमेणं पडिला-भेस्सामीति तुट्ठे पडिलाभेमाणे वि तुट्ठे पडिलाभिए वि तुट्ठे।।

तत: स सुमुख: 'गाहा'पति: सुदत्तम् अनगारम् आयन्तं पश्यति, दृष्ट्वा हृष्टतुष्ट: आसनाद् अभ्युत्तिष्ठति, अभ्युत्थाय पादपीठाद् प्रत्यवरोहति, प्रत्यवरुह्य पादुके अवमुञ्चति, अवमुच्य एकशाटिकाम् उत्तरासङ्गं करोति, कृत्वा सुदत्तम् अनगारं सप्ताष्ट पदानि प्रत्युद्गच्छति, प्रत्युद्गम्य त्रि: आदक्षिणं प्रदक्षिणां करोति, कृत्वा वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा यत्रैव भक्तगृहं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य स्वकहस्तेन विपुलेन अशन-पान-खाद्य-स्वाद्येन प्रतिलम्भिष्यामि इति तुष्ट: प्रतिलम्भयन् अपि तुष्ट: प्रतिलम्भिते अपि तुष्ट:।

२२. तब उस सुमुख गृहपति ने सुदत्त अनगार को आते हुए देखा, देखकर हृष्ट-तुष्ट हो आसन से उठा, उठकर पादपीठ से उतरा, उतरकर पादुकाएं खोली, खोलकर एक शाटक वाला उत्तरासंग किया, करके सात-आठ कदम सुदत्त अनगार के सामने गया, जाकर दायीं ओर से प्रारम्भ कर तीन बार प्रदक्षिणा की, प्रदक्षिणा कर, वन्दन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर, नमस्कार कर जहां पर रसोई घर था वहीं पहुंचा, पहुंचकर अपने हाथ से विपुल अशन, पान, खाद्य, स्वाद्य से प्रतिलाभित करूंगा ऐसा सोचकर संतुष्ट हुआ, प्रतिलाभित करते हुए भी संतुष्ट हुआ तथा प्रतिलाभित करके भी संतुष्ट हुआ।

२३. तए णं तस्स सुमुहस्स गाहावइस्स तेणं दव्वसुद्धेणं 'गाहगसुद्धेणं दायगसुद्धेणं' तिविहेण तिकरण-सुद्धेणं सुदत्ते अणगारे पडिलाभिए समाणे संसारे परित्तीकए, मणुस्साउए निबद्धे, गेहंसि य से इमाइं पंच दिव्वाइं पाउब्भूयाइं, (तं जहा—वसुहारा वुट्ठा, दसद्ध-वण्णे कुसुमे निवातिते, चेलुक्खेवे कए, आहयाओ देवदुंदुभीओ, अंतरा वि य णं आगासंसि अहो दाणे अहो दाणे घुट्ठे य।) हत्थिणाउरे सिंघाडग-तिग-चउक्क-चच्चर-चउम्मुह-महापह पहेसु बहुजणो अण्णमण्णस्स एवं आइक्खइ एवं भासेइ एवं पण्णवेइ एवं परूवेइ—धण्णे णं देवाणुप्पिया! सुमुहे गाहावई पुण्णे णं देवाणुप्पिया! सुमुहे गाहावई एवं—कयत्थे णं कयलक्खणे णं सुलद्धे णं सुमुहस्स गाहावइस्स जम्मजीवियफले, जस्स णं इमा एयारूवा उराला माणुस्सिड्ढी लद्धा पत्ता अभिसमण्णागया।।

तं धण्णे णं देवाणुप्पिया! सुमुहे गाहावई पुण्णे णं देवाणुप्पिया! सुमुहे गाहावई एवं—कयत्थे णं कयलक्खणे णं सुलद्धे णं सुमुहस्स गाहावइस्स जम्मजीवियफले, जस्स णं इमा एयारूवा उराला माणुस्सिड्ढी लद्धा पत्ता अभिसमण्णागया।।

तत: तस्य सुमुखस्य 'गाहा'पते: तेन द्रव्यशुद्धेन ग्राहकशुद्धेन दायकशुद्धेन त्रिविधेन त्रिकरणशुद्धेन सुदत्त: अनगार: प्रतिलम्भित: सन् संसार: परीतीकृत:, मनुष्यायुष्क: निबद्ध:, गेहे च तस्य इमानि पञ्च दिव्यानि प्रादुर्भूतानि, (तद्यथा—वसुधारा वृष्टा, दशार्धवर्णानि कुसुमानि निपतितानि, चेलोत्क्षेप: कृत:, आहता: देवदुन्दुभय:, अन्तरा अपि च आकाशे अहोदानम् अहोदानम् घुष्टम् च।) हस्तिनापुरे श्रृंङ्गाटक-त्रिक-चतुष्क-चत्वर-चतुर्मुख-महापथ-पथेषु बहुजन: अन्योन्यम् एवम् आख्याति एवं भाषते एवं प्रज्ञापयति एवं प्ररूपयति— धन्य: देवानुप्रिया:! सुमुख: 'गाहा'पति: पुण्य: देवानुप्रिया:! सुमुख: 'गाहा'पति: एवं—कृतार्थ: कृतलक्षण: सुलब्धं सुमुखस्य 'गाहा'पते: जन्मजीवितफलम्, यस्य इयम् एतद्रूपा उदारा मानुषर्द्धि: लब्धा प्राप्ता अभिसमन्वागता।

तत् धन्य: देवानुप्रिया:! सुमुख:-'गाहा'पति: पुण्य: देवानुप्रिया:! सुमुख:'गाहा'पति: एवं—कृतार्थ: कृतलक्षण: सुलब्धं सुमुखस्य 'गाहा'पते: जन्मजीवितफलम्, यस्य इयम् एतद्रूपा उदारा मानुषर्द्धि: लब्धा प्राप्ता अभिसमन्वागता।

२३. तब उस सुमुख गृहपति ने उस शुद्ध द्रव्य, शुद्ध ग्राहक और शुद्ध दायक८ इन तीनों से शुद्ध तथा त्रिविध त्रिकरण शुद्धि९ से सुदत्त अनगार को प्रतिलाभित कर संसार परीत किया, मनुष्य आयुष्य का बंध किया। उसके घर में ये पांच दिव्य प्रकट हुए। (१. रत्‍नों की धारा की वृष्टि २. पांच वर्ण वाले पुष्पों की वृष्टि ३. वस्त्रों की वृष्टि ४. देवदुन्दुभी बजाई गई ५. आकाश में अहोदानं अहोदानं का घोष किया गया।१०) हस्तिनापुर११ के श्रृंगाटकों, तिराहों, चौराहों, चौहटों, चार द्वार वाले स्थानों, राजमार्गों तथा सामान्यमार्गों पर बहुत से लोग परस्पर इस प्रकार कहने लगे, इस प्रकार बोलने लगे, इस प्रकार प्रज्ञापना करने लगे तथा इस प्रकार प्ररूपणा करने लगे— देवानुप्रियो! धन्य है सुमुख गृहपति, देवानुप्रियो! पुण्यशाली है सुमुख गृहपति, कृतार्थ है, कृतलक्षण है। जिसने सुमुख गृहपति के रूप में अपने जन्म और जीवन का अच्छा फल प्राप्त किया है। जिसको यह इस प्रकार की प्रधान मनुष्य सम्बन्धी ॠद्धि उपलब्ध हुई, प्राप्त हुई तथा उपभोग में आई है।

सूत्र २३

८. शुद्धद्रव्य....शुद्धदायक (द्रव्वसुद्देणं.....दायकसुद्धेण)

प्रस्तुत सूत्र में सुदत्त अनगार के मासक्षपण के पारणे में सुमुख गृहपति द्वारा प्रदत्त दान का प्रसंग है। यहां विवेचनीय बिन्दु है—द्रव्य, दाता और प्रतिग्राहक की शुद्धि।

दान की प्रक्रिया के तीन घटक हैं—

१. देय द्रव्य

२. दाता

३. पात्र (प्रतिग्राहक)

ये तीनों शुद्ध होने पर ही शुद्ध दान होता है। अभयदेव सूरि ने इनकी व्याख्या में कहा है—

१. द्रव्यशुद्ध—ओदन आदि द्रव्य उद्गम आदि दोषों से रहित हो।

२. दायकशुद्ध—दाता आशंसा आदि दोषों से रहित हो।

३. ग्राहकशुद्ध—निर्ग्रन्थ साधु को सुपात्र कहा गया है।

दान भारतीय साहित्य का सुपरिचित शब्द है। इसके पीछे अनुग्रह का मनोभाव रहा है। एक समर्थ व्यक्ति दूसरे असमर्थ व्यक्ति को दान देता है इसका अर्थ है वह उस पर अनुग्रह करता है। प्राचीन काल में राजाओं की ओर से दानशालाएं चलती थीं। दुर्भिक्ष आदि में उनकी विशेष व्यवस्था की जाती थी। पदयात्रियों को भी आहार आदि का दान दिया जाता था। उस समय दान समाज व्यवस्था का एक प्रधान अंग था।

उससे पूर्वकाल में जाते हैं तो दान जैसा कोई तत्त्व नहीं था। भगवान् ॠषभनाथ ने दीक्षा से पूर्व दान देना चाहा पर कोई लेने वाला नहीं मिला। भगवान् ॠषभ श्रमण बने। एक वर्ष तक उन्हें कोई भिक्षा देने वाला नहीं मिला। उसके पश्‍चात् श्रेयांसकुमार ने उन्हें इक्षुरस का दान दिया।

जब साधुओं को दान देने का प्रवर्तन हुआ तब यह प्रश्‍न मोक्ष से जुड़ गया। धर्म का अंग बन गया। समाज में दीन वर्ग की सृष्टि हुई तब दान करुणा से जुड़ गया।

आचार्य भिक्षु ने लौकिक और लोकोत्तर दान के स्वरूप पर सूक्ष्म विवेचन किया। उनकी समूची दान-मीमांसा का सार है—संयमी को दिया जाए, वह दान मोक्ष का मार्ग है और असंयमी को दिया जाए, वह दान संसार का मार्ग है। संयमी और असंयमी की परिभाषा अपनी अपनी हो सकती है। आचार्य भिक्षु की भाषा यह है कि जो पूर्ण अहिंसक हो और जो मनसा, वाचा, कर्मणा, कृत, कारित और अनुमति से अहिंसा का पालन करे वह संयमी है।

९. त्रिविध त्रिकरण शुद्धि से (तिविहेणं तिकरण सुद्धेणं)

इसका तात्पर्य है कृत, कारित और अनुमति तथा मन, वचन और काया की शुद्धि।

शब्द विमर्श

एकशाटक उत्तरासंग—उत्तरीय वस्त्र का विशेष विधि से न्यास करना, जिस प्रकार पूजा के समय उत्तरीय ओढ़ा जाता है।

सूत्र २३-२५

१०. पांच दिव्य प्रकट हुए (पंच दिव्वाइं पाउब्भूयाइं)

प्रस्तुत सूत्र में यह बताया गया है कि सुमुख गृहपति ने मासक्षपण पारणे में सुदत्त अनगार को अहोभाव से दान दिया। उस समय देय, दाता और प्रतिग्राहक तीनों शुद्ध होने से पांच दिव्य प्रगट हुए।

अर्हतों के जन्म, दीक्षा, कैवल्य प्राप्ति और परिनिर्वाण के समय तो ये पांच दिव्य प्रगट होते ही हैं। यहां दान की महिमा को प्रगट करने के लिए देवों द्वारा ये पांच दिव्य प्रगट हुए हैं—

१. रत्‍नों की धारा निपात वृष्टि।

२. पांच वर्ण वाले फूलों की वृष्टि।

३. ध्वजा फहराना। ज्ञाता में चेलोत्क्षेप का अर्थ किया है वस्त्रों की वर्षा। (नाया. १/१४/८४) तीर्थंकरों का एक अतिशय है—रत्‍नमय ध्वज।

४. देव दुन्दुभियां बजना। यह भी तीर्थंकरों का अतिशय है।

५. आकाश-(अंतराल) में 'अहोदानं अहोदानं' की उद्घोषणा।

११. हस्तिनापुर (हत्थिणाउरे)

इसकी पहचान मेरठ जिले के मवाना तहसील में मेरठ से २२ मील उत्तर-पूर्व में स्थित हस्तिनापुर गांव से की गई है।

जैन आगम ठाणं में उल्लिखित दस राजधानियों में इसका उल्लेख है। ॠषभ के सौ पुत्रों में एक का नाम कुरु था। उसके नाम से कुरु जनपद प्रसिद्ध हुआ। कुरु के पुत्र का नाम था हस्ति। उसने हस्तिनापुर बसाया।

शब्द विमर्श

कयत्थे—वह व्यक्ति जिसने प्रयोजन सिद्ध कर लिया।

कयलक्खणे—वह व्यक्ति जिसने शरीर के लक्षण सार्थक किए हो।

ओहीरमाणी—निद्रा लेती हुई।

इसलिए देवानुप्रियो! धन्य है सुमुख गृहपति, पुण्यशाली है सुमुख गृहपति, कृतार्थ है, कृतलक्षण है। जिसने सुमुख गृहपति के रूप में अपने जन्म और जीवन का अच्छा फल प्राप्त किया है, जिसको यह इस प्रकार की प्रधान मनुष्य सम्बन्धी ॠद्धि उपलब्ध हुई, प्राप्त हुई और उपभोग में आई है।

२४. तए णं से सुमुहे गाहावई बहूइं वाससयाइं आउयं पालेइ, पालइत्ता कालमासे कालं किच्चा इहेव हत्थिसीसे नयरे अदीणसत्तुस्स रण्णो धारिणीए देवीए कुच्छिंसि पुत्तत्ताए उववण्णे।।

तत: स सुमुख: 'गाहा'पति: बहूनि वर्षशतानि आयुष्कं पालयति, पालयित्वा कालमासे कालं कृत्वा इहैव हस्तिशीर्षे नगरे अदीनशत्रो: राज्ञ: धारिण्या: देव्या: कुक्षौ पुत्रत्वेन उपपन्न:।

२४. तब उस सुमुख गृहपति ने बहुत सैकड़ों वर्षों के आयुष्य को प्राप्त किया, प्राप्त कर मृत्यु के समय मृत्यु को प्राप्त कर इसी हस्तिशीर्ष नगर में अदीनशत्रु राजा की धारिणी देवी की कुक्षि में पुत्र के रूप में उत्पन्न हुआ।

२५. तए णं सा धारिणी देवी सयणिज्जंसि सुत्तजागरा ओहीरमाणी-ओहीरमाणी तहेव सीहं पासइ, सेसं तं चेव जाव उप्पिं पासाए विहरइ। तं एवं खलु गोयमा! सुबाहुणा इमा एयारूवा माणुसिड्ढी लद्धा पत्ता अभिसमण्णागया।।

तत: सा धारिणी देवी शयनीये सुप्तजागरा निद्रायमाणा-निद्रायमाणा तथैव सिंहं पश्यति, शेषं तद् चैव यावत् उपरि प्रासादे विहरति। तद् एवं खलु गौतम! सुबाहुना इयम् एतद्रूपा मानुषर्द्धि: लब्धा प्राप्ता अभिसमन्वागता।

२५. तब उस धारिणी देवी ने अपनी शय्या पर अर्ध जागृत अवस्था में नींद लेते हुए, नींद लेते हुए उसी प्रकार सिंह देखा। शेष उसी तरह यावत् उपरितन प्रासाद में विहरण करने लगा। गौतम! इस प्रकार सुबाहुकुमार ने इस प्रकार की मनुष्य सम्बन्धी ॠद्धि उपलब्ध की, प्राप्त की और उपभोग में ली।

२६. पभू णं भंते! सुबाहुकुमारे देवाणु-प्पियाणं अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइत्तए?

हंता पभू।।

प्रभु: भदन्त! सुबाहुकुमार: देवानु-प्रियाणाम् अन्तिके मुण्ड: भूत्वा अगारात् अनगारितां प्रव्रजितुम्?

हन्त! प्रभु:।

२६. भंते! क्या सुबाहुकुमार देवानुप्रिय के पास मुण्ड हो अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित होने में समर्थ है?

हां समर्थ है।

२७. तए णं से भगवं गोयमे समणं भगवं महावीरं वंदइ नमंसइ, वंदित्ता नमंसित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरइ।।

तत: स भगवान् गौतम: श्रमणं भगवन्तं महावीरं वन्दते नमस्यति, वन्दित्वा नमस्यित्वा संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति।

२७. तब उन भगवान गौतम ने श्रमण भगवान महावीर को वन्दन किया, नमस्कार किया, वन्दन कर, नमस्कार कर वे संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण करने लगे।

२८. तए णं समणे भगवं महावीरे अण्णया कयाइ हत्थिसीसाओ नयराओ पुप्फकरंडयउज्जाणाओ कयवणमालपियजक्खाययणाओ पडिनिक्खमइ, पडिनिक्खमित्ता बहिया जणवयविहारं विहरइ।।

तत: श्रमण: भगवान् महावीर: अन्यदा कदाचिद् हस्तिशीर्षाद् नगरात् पुष्प-करण्डकोद्यानात् कृतवनमालप्रिय-यक्षायतनाद् प्रतिनिष्क्रामति, प्रतिनिष्क्रम्य बहि: जनपदविहारं विहरति।

२८. तब श्रमण भगवान महावीर ने अन्य किसी समय हस्तिशीर्ष नगर से, पुष्पकरण्डक उद्यान से तथा कृतवनमाल-प्रिय यक्षायतन से प्रतिनिष्क्रमण किया, प्रतिनिष्क्रमण कर बहिर्वर्ती जनपदों में विहरण (विहार) करने लगे।

२९. तए णं से सुबाहुकुमारे समणो-वासए जाए—अभिगयजीवाजीवे जाव पडिलाभेमाणे विहरइ।।

तत: स सुबाहुकुमार: श्रमणोपासक: जात:—अभिगतजीवाजीव: यावत् प्रतिलम्भयन् विहरति।

२९. तब वह सुबाहुकुमार श्रमणोपासक हो गया। जीवाजीव पदार्थों का ज्ञाता यावत् प्रतिलाभित करता हुआ विहरण करने लगा।

३०. तए णं से सुबाहुकुमारे अण्णया कयाइ चाउद्दसट्ठमुद्दिट्ठपुण्ण-मासिणीसु जेणेव पोसहसाला तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता पोसहसालं पमज्जइ, पमज्जित्ता उच्चारपासवणभूमिं पडिलेहेइ, पडिलेहेत्ता दब्भसंथारं संथरइ, संथरित्ता दब्भसंथारं दुरूहइ, दुरूहित्ता अट्ठमभत्तं पगिण्हइ, पगिण्हित्ता पोसहसालाए पोसहिए अट्ठमभत्तिए पोसहं पडिजागरमाणे विहरइ।।

तत: स: सुबाहुकुमार: अन्यदा कदाचिद् चतुर्दश्यष्टमी'उद्दिट्ठ'पौर्णमासीषु यत्रैव पौषधशाला तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य पौषधशालां प्रमार्ष्टि, प्रमृज्य उच्चारप्रस्रवणभूमिं प्रतिलेखयति, प्रतिलेख्य दर्भसंस्तारं संस्तरति, संस्तृत्य दर्भसंस्तारम् आरोहति, आरुह्य अष्टमभक्तं प्रगृह्णाति, प्रगृह्य पौषधशालायां पौषधिक: अष्टमभक्तिक: पौषधं प्रतिजाग्रत् विहरति।

३०. तब वह सुबाहुकुमार चतुदर्शी, अष्टमी, अमावस्या और पूर्णिमा१२ के दिनों में अन्य किसी दिन जहां पौषधशाला थी, वहीं पहुंचा, पहुंचकर पौषधशाला का प्रमार्जन किया, प्रमार्जन कर उच्चार-प्रस्रवण भूमि का प्रतिलेखन किया, प्रतिलेखन कर दर्भ का बिछौना बिछाया, बिछाकर दर्भ-संस्तारक पर आरोहण किया, आरोहण कर तेले का तप स्वीकार किया, स्वीकार कर पौषधशाला में पौषध युक्त हो तेले के तप में पौषध१३ की प्रतिजागरणा करता हुआ विहरण करने लगा।

सूत्र ३०

१२. चतुर्दशी.....पूर्णिमा (चाउद्दस.....पुण्णमासी)

आगम में श्रावक के लिए अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा को प्रतिपूर्ण पौषध करने का उल्लेख मिलता है।

ज्योतिषशास्त्र, शरीर-शास्त्र और विज्ञान के संदर्भ में यदि समाधान खोजें, तो सही समाधान मिल सकता है।

शरीर-शास्त्र के अनुसार हमारे शरीर में बहत्तर प्रतिशत पानी है। पानी का सम्बन्ध चन्द्रमा से है।

ज्योतिष-शास्त्र में मन का कारक चन्द्रमा है—चन्द्रमा के आधार पर ही ज्योतिषी जातक के मन की स्थिति का विश्‍लेषण करते हैं।

अष्टमी, चतुर्दशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा, पृथ्वी और शरीर के ठीक सामने आता है उस समय समुद्र और हमारे शरीर का पानी उछाल मारता है।

भगवती में बताया है कि लवण समुद्र चतुर्दशी, अष्टमी, पूर्णिमा और अमावस्या को अतिरेक बढ़ता है और घटता है।

लगता है इसीलिए जैन श्रावकों के लिए चतुर्दशी आदि पर्व-तिथियों में धर्म आराधना करने का विधान किया गया है। शरीर में जल तत्त्व की वृद्धि न हो इसलिए इन दिनों में निर्जल उपवास का विधान किया गया है। उत्तरकाल में पर्व-तिथियों में हरियाली का वर्जन करने की परम्परा प्रचलित हुई। क्योंकि इन दिनों में एक ओर पानी उछाल मारता है दूसरी ओर हरी सब्जियों में नब्बे प्रतिशत पानी होता है जिससे शरीर में जल तत्त्व की वृद्धि हो जाती है और अग्‍नि तत्त्व मन्द पड़ने से शरीर में वायु रोग बढ़ता है। वायु जब मस्तिष्क में पहुंचता है तो उन्माद पैदा करता है।

शिकागो के एक वैज्ञानिक ने सिद्ध किया है मस्तिष्क के रोगों पर चन्द्रमा का असर होता है। पूर्णिमा और अमावस्या को चन्द्रमा का सर्वाधिक प्रभाव होता है। इससे पर्व-तिथियों में तपस्या का महत्त्व स्वत: स्पष्ट हो जाता है। (विस्तार के लिए देखें भगवती भाष्य २/५/९४)

शब्द विमर्श

उद्दिट्ठ—अमावस्या।

सूत्र ३०

१३. पौषध (पोसहं)

जो धर्म को पुष्ट करता है वह पौषध है। अष्टमी आदि पर्व-तिथियों में किया जाने वाला व्रत विशेष।

सूत्रकृतांग में पौषध के दो प्रकार बताए गए हैं—१. प्रतिपूर्ण पौषध २. देश पौषध। जिसमें आहार, शरीर-संस्कार, अब्रह्मचर्य और आरंभ—इन चारों का परित्याग किया जाता है वह प्रतिपूर्ण पौषध कहलाता है।

देश पौषध के चार प्रकार

१. आहार पौषध—जिसमें आहार-पानी का परित्याग होता है।

२. शरीर संस्कार पौषध—जिसमें स्‍नान का परित्याग होता है।

३. ब्रह्मचर्य पौषध—जिसमें अब्रह्मचर्य का त्याग होता है।

४. अनारंभ पौषध—जिसमें आरंभ का त्याग होता है।

वसुनन्दि श्रावकाचार में पौषध के तीन प्रकार बतलाये हैं—

१. उत्तम २. मध्यम ३. जघन्य। उत्तम पौषध में चतुर्विध आहार का प्रत्याख्यान होता है। मध्यम पौषध में जल छोड़कर तीन आहार का प्रत्याख्यान होता है। आयंबिल, निर्विकृति, एक स्थान और एक भक्त को जघन्य पौषध कहा है।

स्थानांग में पौषधोपवास और परिपूर्ण पौषध का उल्लेख हुआ है। पर्व दिन में उपवास सहित पौषध किया जाता है उसे पौषधोपवास कहा है। पर्व-तिथियों में दिन रात तक आहार, शरीर संस्कार आदि का त्याग कर ब्रह्मचर्यपूर्वक जो धर्माराधना की जाती है उसे परिपूर्ण पौषध कहते हैं।

सुबाहुकुमारस्स पवज्जा-पदं

३१. तए णं तस्स सुबाहुस्स कुमारस्स पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि धम्म-जागरियं जागरमाणस्स इमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—धण्णा णं ते गामागर-णयर-णिगम-रायहाणि-खेड-कब्बड-दोणमुह-मडंब-पट्ट-णासम-संबाह-सण्णिवेसा, जत्थ णं समणे भगवं महावीरे विहरइ।

धण्णा णं ते राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि- सेणावइ-सत्थवाहप्पभियओ, जे णं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए मुंडा भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वयंति।

धण्णा णं ते राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभियओ, जे णं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए पंचाणुव्वइयं सत्त-सिक्खावइयं—दुवालसविहं गिहि-धम्मं पडिवज्जंति।

धण्णा णं ते राईसर-तलवर-माडंबिय-कोडुंबिय-इब्भ-सेट्ठि-सेणावइ-सत्थवाहप्पभियओ, जे णं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सुणेंति।

तं जइ णं समणे भगवं महावीरे पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे इहमागच्छेज्जा इह समोसरेज्जा इहेव हत्थीसीसस्स नयरस्स बहिया पुप्फकरंडय-उज्जाणे कयवणमालपियस्स जक्खस्स जक्खाययणे अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावेमाणे विहरेज्जा, तए णं अहं समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वएज्जा।।

सुबाहुकुमारस्य प्रव्रज्या-पदम्

तत: तस्य सुबाहो: कुमारस्य पूर्वरात्रापरात्रकालसमये धर्मजागरिकां जाग्रत: अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि—धन्या: ते ग्रामाकर-नगर-निगम-राजधानी-खेट-कर्बट- द्रोणमुख-मडम्ब-पत्तनाश्रम-सम्बाध-सन्निवेशा:, यत्र श्रमण: भगवान् महावीर: विहरति।

धन्या: ते राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति- सार्थवाहप्रभृतय:, ये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके मुण्डा: भूत्वा अगारात् अनगारितां प्रव्रजन्ति।

धन्या: ते राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति- सार्थवाहप्रभृतय:, ये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके पञ्चाणुव्रतिकं सप्तशिक्षाव्रतिकं—द्वादशविधं गृहिधर्मं प्रतिपद्यन्ते।

धन्या: ते राजेश्‍वर-तलवर-माडम्बिक-कौटुम्बिक-इभ्य-श्रेष्ठि-सेनापति-सार्थवाहप्रभृतय:, ये श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके धर्मं श्रृण्वन्ति।

तद् यदि श्रमण: भगवान् महावीर: पूर्वानुपूर्वीं चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: इह आगच्छेत् इह समवसरेत् इहैव हस्तिशीर्षस्य नगरस्य बहि: पुष्पकरण्डकोद्याने कृतवनमालप्रियस्य यक्षस्य यक्षायतने यथाप्रतिरूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरेत्, तदा अहं श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके मुण्ड: भूत्वा अगारात् अनगारितां प्रव्रजेयम्।

सुबाहुकुमार का प्रव्रज्या-पद

३१. तब उस सुबाहुकुमार के मध्यरात्रि के समय१४ धर्म-जागरिका१५ से जागरण करते हुए यह इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिन्तित, कल्पित, प्रार्थित तथा मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ—धन्य हैं वे ग्राम, आकर, नगर, निगम, राजधानी, खेट, कर्बट, द्रोणमुख, मडम्ब, पत्तन, आश्रम, संबाध और सन्निवेश१६, जहां श्रमण भगवान महावीर विहरण करते हैं।

सूत्र ३१

१४. मध्यरात्रि के समय (पुव्वरत्तावरत्तकालसमयंसि)

प्रस्तुत वाक्य में दो पद हैं—पूर्वरात्र और अपरात्र। भगवती वृत्तिकार ने पूर्वरात्र का अर्थ रात्रि का पूर्वभाग और अपरात्र का अर्थ पश्‍चिम भाग किया है।

शब्दकोश के आधार पर पूर्वरात्र का कालमान सूर्यास्त से मध्यरात्रि तक तथा अपरात्र का कालमान रात्रि का अन्तिम प्रहर है।

जयाचार्य के अनुसार 'पुव्वरत्तावरत्त' इन दोनों पदों से 'मध्य रात्रि' का अर्थ फलित होता है। पूर्वरात्रि का अन्तिम भाग और पश्‍चिम रात्रि का पूर्वभाग यह अर्धरात्रि का समय है।

अनुयोगद्वार चूर्णि के अवसर चिन्तन का समय रात्रि का दूसरा प्रहर फलित होता है। इससे मध्यरात्रि के अर्थ की पुष्टि होती है। (देखें भगवती भाष्य २/१/६६)

१५. धर्म जागरिका....(धम्मजागरिया....)

जागरिका का अर्थ है—चिन्तन, अनुस्मरण और नींद से जागना। धर्म का चिन्तन करना—इसके आधार पर धर्म जागरिका का अर्थ होता है धर्म चिन्ता अथवा धर्मध्यान का अभ्यास। नींद से जागना—इसके आधार पर धर्म जागरिका का अर्थ होता है—नींद को त्याग कर धर्म के विषय में अनुचिन्तन करना।

१६. ग्राम......सन्निवेश (गामागर.....सन्निवेसा)

यहां ग्राम, आकर से लेकर सन्निवेश तक के शब्दों का अर्थ ज्ञातव्य है।

ग्राम—जो बुद्धि आदि गुणों को ग्रसित करे अथवा जहां १८ प्रकार के कर लगते हों। कृषक आदि लोगों का निवास-स्थान।

आकर—सोने, लोहे आदि की खान। खान का समीपवर्ती गांव, मजदूर बस्ती।

नगर—जिसमें कर नहीं लगता हो।

निगम—व्यापारियों का गांव।

राजधानी—जहां राजा रहता हो। जहां राजा का अभिषेक हुआ हो। जनपद का मुख्य नगर।

खेट—जिसके चारों ओर धूलि का प्राकार हो।

कर्बट—(१) पर्वत की ढलान। (२) कुनगर अर्थात् जहां क्रय-विक्रय न होता हो।

मडंब—(१) जिसके एक योजन तक कोई दूसरा गांव न हो। (२) जिसके चारों ओर आधे योजन तक गांव न हो।

द्रोणमुख—१. जहां जल और थल दोनों निर्गम और प्रवेश मार्ग हों। २. चार सौ गांवों की राजधानी।

पत्तन—जलपत्तन-जलमध्यवर्ती द्वीप। स्थलपत्तन—निर्जल भूभाग में होने वाला।

आश्रम—तापसों का निवास स्थान। तीर्थभूमि।

संबाध—पहाड़ पर बसा हुआ ग्राम, जहां किसान समभूमि से खेती करके धान्य की रक्षा के लिए उसे ऊपर की भूमि में ले जाते हैं।

सन्निवेश—यात्रा से आए हुए मनुष्यों के रहने का स्थान। सार्थ और कटक का निवासस्थान। विशेष विवरण के लिए (देखें (स्थानांग २/३९० का टिप्पण)

धन्य हैं वे राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि जो श्रमण भगवान महावीर के पास मुंड होकर अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित होते हैं।

धन्य हैं वे राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठि, सेनापति, सार्थवाह आदि जो श्रमण भगवान महावीर के पास पांच अणुव्रत, सात शिक्षाव्रत१७ वाला बारह प्रकार का गृहस्थ-धर्म स्वीकार करते हैं।

१७. पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत (पंचाणुव्वइय.....सत्त सिक्खावइयं)

प्रस्तुत सूत्र में सुबाहु कुमार ने भगवान् महावीर के पास पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत रूप बारह प्रकार का श्रावक धर्म स्वीकार किया।

पांच अणुव्रत

१. स्थूल प्राणातिपात विरमण

२. स्थूल मृषावाद विरमण

३. स्थूल अदत्तादान विरमण

४. स्वदार संतोष व्रत

५. इच्छा परिमाण व्रत

सात शिक्षा व्रत

६. दिग्व्रत

७. उपभोग-परिभोग परिमाण व्रत

८. अनर्थ-दण्ड विरमण व्रत

९. सामायिक

१०. देशावकाशिक

११. पौषधोपवास

१२. अतिथि संविभाग व्रत

बारह प्रकार के श्रावक धर्म का वर्गीकरण दो प्रकार से प्राप्त होता है

१. पांच अणुव्रत और सात शिक्षाव्रत रूप बारह प्रकार का श्रावक धर्म।

२. पांच अणुव्रत, तीन गुणव्रत और चार शिक्षाव्रत रूप बारह प्रकार का श्रावक धर्म।

प्रस्तुत आगम में पहला वर्गीकरण प्राप्त है। दूसरे व्याख्या ग्रन्थों में दूसरा वर्गीकरण प्राप्त होता है। वर्तमान में यह प्रचलित है। आवश्यक में भी यही क्रम प्रतिपादित है—

इत्थं उण समणोवासगधम्मे पंचाणुव्वयाइं।

तिन्नि गुणव्वयाइं आवकहियाइं चत्तारि सिक्खावयाइं।।

(आवश्यक प्रत्याख्यान सूत्र १३)

श्रावक के पांच अणुव्रत और तीन गुणव्रत यावत्कथिक—जीवन पर्यन्त तथा चार शिक्षाव्रत इत्वरिक-अल्पकालिक होते हैं।

शिक्षार्थी पुन: पुन: विद्या का अभ्यास करता है। इसी प्रकार जिनका पुन: पुन: अभ्यास किया जाता है वे शिक्षाव्रत कहलाते हैं। सामायिक, देशावकाशिक, पौषधोपवास यथासंविभाग आदि शिक्षाव्रत हैं।

धन्य हैं वे राजा, युवराज, कोतवाल, मडम्बाधिपति, कौटुम्बिक, इभ्य, श्रेष्ठी, सेनापति, सार्थवाह आदि जो श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म श्रवण करते हैं।

यदि श्रमण भगवान महावीर क्रमानुसार विचरते हुए, ग्रामानुग्राम विहार करते हुए, यहां आएं, यहां समवसृत हो, इसी हस्तिशीर्ष नगर के बाहर पुष्पकरण्डक उद्यान में कृतवनमालप्रिय यक्ष के यक्षायतन में यथारूप अवग्रह की याचना कर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण करें तो मैं श्रमण भगवान महावीर के पास मुण्ड होकर अगार धर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित हो जाऊं।

३२. तए णं समणे भगवं महावीरे सुबाहुस्स कुमारस्स इमं एयारूवं अज्झत्थियं जाव वियाणित्ता पुव्वाणुपुव्विं चरमाणे गामाणुगामं दूइज्जमाणे जेणेव हत्थिसीसे नयरे जेणेव पुप्फकरंडयउज्जाणे जेणेव कयवणमालपियस्स जक्खस्स जक्खाययणे तेणेव उवागच्छइ, उवागच्छित्ता अहापडिरूवं ओग्गहं ओगिण्हित्ता संजमेणं तवसा अप्पाणं भावे-माणे विहरइ। परिसा राया निग्गए।।

तत: श्रमण: भगवान् महावीर: सुबाहो: कुमारस्य इमम् एतद्रूपम् आध्यात्मिकं यावत् विज्ञाय पूर्वानुपूर्वीं चरन् ग्रामानुग्रामं दूयमान: यत्रैव हस्तिशीर्षं नगरं यत्रैव पुष्पकरण्डकोद्यानं यत्रैव कृतवनमालप्रियस्य यक्षस्य यक्षायतनं तत्रैव उपागच्छति, उपागम्य यथाप्रति-रूपम् अवग्रहम् अवगृह्य संयमेन तपसा आत्मानं भावयन् विहरति। परिषद् राजा निर्गत:।

३२. तब श्रमण भगवान महावीर सुबाहुकुमार के इस प्रकार के आध्यात्मिक यावत् (संकल्प को) जानकर क्रमानुसार विचरते हुए, ग्रामानुग्राम विहरण करते हुए जहां हस्तिशीर्ष नगर था, जहां पुष्पकरण्डक उद्यान था, जहां कृतवनमालप्रिय यक्ष का यक्षायतन था वहीं पहुंचे, पहुंचकर यथाप्रतिरूप अवग्रह की याचना कर संयम और तप से अपने आपको भावित करते हुए विहरण करने लगे। परिषद् और राजा ने निर्गमन किया।

३३. तए णं तस्स सुबाहुस्स कुमारस्स तं महया जणसद्दं वा जाव जणसण्णिवायं वा सुणमाणस्स वा पासमाणस्स वा अयमेयारूवे अज्झत्थिए चिंतिए कप्पिए पत्थिए मणोगए संकप्पे समुप्पज्जित्था—एवं जहा जमाली तहा निग्गओ। धम्मो कहिओ। परिसा राया पडिगया।।

तत: तस्य सुबाहो: कुमारस्य तं महान्तं जनशब्दं वा यावत् जनसन्निपातं वा श्ृण्वत: वा पश्यत: वा अयमेतद्रूप: आध्यात्मिक: चिन्तित: कल्पित: प्रार्थित: मनोगत: संकल्प: समुदपादि— एवं यथा जमालि: तथा निर्गत:। धर्म: कथित:। परिषद् राजा प्रतिगत:।

३३. तब उस सुबाहुकुमार के उस महान् जन-शब्द यावत् जन-समूह को सुनकर तथा देखकर इस प्रकार का आध्यात्मिक, चिन्तित, कल्पित, प्रार्थित तथा मनोगत संकल्प उत्पन्न हुआ। इस प्रकार जैसे जमालि उसी प्रकार निर्गमन किया। धर्मोपदेश दिया। परिषद् और राजा लौट गए।

३४. तए णं से सुबाहुकुमारे समणस्स भगवओ महावीरस्स अंतिए धम्मं सोच्चा निसम्म हट्ठतुट्ठे जहा मेहो तहा अम्मापियरो आपुच्छइ। निक्खमणाभिसेओ तहेव जाव अणगारे जाए इरियासमिए जाव गुत्तबंभयारी।।

तत: स सुबाहुकुमार: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य अन्तिके धर्मं श्रुत्वा निशम्य हृष्टतुष्ट: यथा मेघ: तथा अम्बापितरौ आपृच्छति। निष्क्रमणाभिषेक: तथैव यावत् अनगार: जात: ईर्यासमित: यावत् गुप्तब्रह्मचारी।

३४. तब उस सुबाहुकुमार ने श्रमण भगवान महावीर के पास धर्म सुनकर, अवधारण कर, हृष्ट-तुष्ट हो जिस प्रकार मेघकुमार उसी प्रकार माता-पिता को पूछा। निष्क्रमण, अभिषेक आदि उसी प्रकार यावत् अनगार बन गया। ईयासमिति से समित यावत् गुप्त ब्रह्मचारी हो गया।

सुबाहुकुमारस्स आगामिभव-वण्णग-पदं

३५. तए णं से सुबाहु अणगारे समणस्स भगवओ महावीरस्स तहारूवाणं थेराणं अंतिए सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं अहिज्जइ, अहिज्जित्ता बहूहिं चउत्थछट्ठट्ठमतवोवहाणेहिं अप्पाणं भावेत्ता, बहूइं वासाइं सामण्णपरियागं पाउणित्ता, मासियाए संलेहणाए अप्पाणं झूसित्ता, सट्ठिं भत्ताइं अणसणाए छेएत्ता आलोइयपडिक्कंते समाहिपत्ते कालमासे कालं किच्चा सोहम्मे कप्पे देवत्ताए उववण्णे।।

सुबाहुकुमारस्य आगामिभव-वर्णक-पदम्

तत: स सुबाहु: अनगार: श्रमणस्य भगवत: महावीरस्य तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके सामायिकादिकानि एकादश अङ्गानि अध्येति, अधीत्य बहुभि: चतुर्थ-षष्ठाष्टमतप:उपधानै: आत्मानं भावयित्वा, बहूनि वर्षाणि श्रामण्यपर्यायं प्राप्य, मासिक्या संलेखनया आत्मानं शोषयित्वा (जोषित्वा), षष्टिं भक्तानि अनशनेन छित्त्वा आलोचितप्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालमासे कालं कृत्वा सौधर्मे कल्पे देवत्वेन उपपन्न:।

सुबाहुकुमार का आगामी-भव-वर्णक-पद

३५. तब उस सुबाहु अनगार ने श्रमण भगवान महावीर के तथारूप स्थविरों के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों१८ का अध्ययन किया, अध्ययन करके अनेक चतुर्थ-भक्त, षष्ठ-भक्त, अष्टम-भक्त आदि तपोनुष्ठान के द्वारा स्वयं को भावित कर, अनेक वर्षों तक श्रामण्य पर्याय का पालन कर मासिक संलेखना१९ से आत्मा को झोसकर (शुष्क कर) अनशन के द्वारा साठ भक्त२० का छेदन कर (परित्याग कर) आलोचना, प्रतिक्रमण कर मृत्यु के समय समाधिपूर्वक मृत्यु को प्राप्त कर सौधर्म देवलोक में देवरूप में उपपन्न होगा।

सूत्र ३५

१८. सामायिकादि ग्यारह अंगों का (सामाइयमाइयाइं एक्कारस अंगाइं)

प्रस्तुत प्रसंग में सुबाहु कुमार ने भगवान महावीर के पास सामायिक आदि ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। प्रश्‍न उपस्थित होता है कि यह सामायिक क्या है? आगमों में जहां भी ग्यारह अंगों का उल्लेख हुआ है वहां सामायिक आदि ग्यारह अंगों का उल्लेख हुआ है। कहीं भी आचारांग का उल्लेख नहीं हुआ है। ग्यारह अंगों में पहला अंग आचारांग है। आचारांग में समता का प्रतिपादन है, इस प्रसंग के अनुसार यह एक संभावना की गई है कि सामायिक नाम आचारांग का है। दूसरी संभावना यह की जा सकती है—छह आवश्यकों में पहला आवश्यक सामायिक है। सामायिक आदि षडावश्यकों तथा ग्यारह अंगों का अध्ययन किया। यह संभावना इसलिए भी पुष्ट होती है कि 'नायाधम्मकहाओ' के पांचवें अध्ययन 'सेलगे' के सूत्र संख्या ३८ में 'सामाइयमाइयाइं चोद्दसपुव्वाइं अहिज्जित्ता' पाठ भी मिलता है। वहां प्रश्‍न होता है कि सामायिक का अर्थ क्या किया जाए? वहां सामायिक का अर्थ आचारांग प्रसंगोपात्त नहीं लगता, क्योंकि यहां फिर प्रथम पूर्व का नाम सामायिक मानना पड़ता है, यह समीचीन नहीं लगता। इसलिए सामायिक का अर्थ षडावश्यक का पहला आवश्यक अर्थ करना अधिक संगत प्रतीत होता है।

आचार्यश्री महाप्रज्ञजी ने ज्ञाता के पांचवें अध्ययन के टिप्पण में इस बात का उल्लेख किया है कि जहां पूर्वों के साथ सामायिक का उल्लेख आया है वहां सामायिक अर्थ आचारांग नहीं किया जा सकता। इससे यह अनुमान किया जा सकता है कि सामायिक एक स्वतंत्र अध्ययन रहा है। आवश्यक के संकलन के समय उसे आवश्यक का एक अंग/अध्ययन बना दिया गया। (देखें ज्ञाताधर्मकथा १।५।३८)

सूत्र ३५

१९. संलेखना.... (संलेहणा....)

संलेखना का अर्थ है—शरीर और कषाय का कृशीकरण। अनशन की प्रारंभिक साधना।

संलेखना के दो प्रकार हैं—

१. शरीर को कृश करना द्रव्य संलेखना है।

२. कषाय को कृश करना भाव संलेखना है।

जब मानसिक, वाचिक और कायिक योगों से नए विकास की संभावना क्षीण हो जाए तब संलेखना, अनशन करना चाहिए। इस उपक्रम से कार्मण शरीर और औदारिक शरीर दोनों क्षीण होते हैं।

उत्तराध्ययन सूत्र में बताया गया है कि संलेखना उत्कृष्टत: बारह वर्ष, मध्यमत: एक वर्ष तथा जघन्यत: छह मास की होती है।

२०. साठ भक्त (सट्ठिं भत्ताइं)

प्रस्तुत आगम में सुबाहुकुमार ने अनशन के द्वारा साठ भक्त का छेदन किया। यहां प्रश्‍न उपस्थित होता है कि यदि चतुर्थ भक्त से गणना करते है तो ३० दिन के ६२ भक्त होते हैं। भगवती वृत्ति में इसका इस प्रकार समाधान किया गया है कि एक दिन के दो भक्त होते हैं जिससे तीस दिन के अनशन के साठ भक्त त्यक्त हो जाते हैं। अथवा २९ दिन का महीना मान लेने से भी इसका समाधान हो सकता है।

३६. से णं तओ देवलोगाओ आउक्खएणं भवक्खएणं ठिइक्खएणं अणंतरं चयं चइत्ता माणुस्सं विग्गहं लभिहिइ, केवलं बोहिं बुज्झिहिइ, तहारूवाणं थेराणं अंतिए मुंडे भवित्ता अगाराओ अणगारियं पव्वइस्सइ।

से णं तत्थ बहूइं वासाइं सामण्णं पाउणिहिइ। आलोइयपडिक्कंते समाहिपत्ते कालगए सणंकुमारे कप्पे देवत्ताए उववज्जिहिइ।

से णं तओ माणुस्सं, पव्वज्जा, बंभलोए। माणुस्सं, महासुक्के। माणुस्सं, आणए। माणुस्सं, आरणे। माणुस्सं सव्वट्ठसिद्धे।

से णं तओ अणंतरं उव्वट्टित्ता महाविदेहे वासे जाइं कुलाइं भवंति अड्ढाइं जहा दढपइण्णे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।

स तत: देवलोकाद् आयु:क्षयेण भवक्षयेण स्थितिक्षयेण अनन्तरं च्यवं च्युत्वा मानुष्यं विग्रहं लप्स्यते, केवलां बोधिं 'बुज्झिहिइ', तथारूपाणां स्थविराणाम् अन्तिके मुण्ड: भूत्वा अगाराद् अनगारितां प्रव्रजिष्यति।

स तत्र बहूनि वर्षाणि श्रामण्यं प्राप्स्यति। आलोचितप्रतिक्रान्त: समाधिप्राप्त: कालगत: सनत्कुमारे कल्पे देवत्वेन उपपत्स्यते।

स तत: मानुष्यं, प्रव्रज्या, ब्रह्मलोके। मानुष्यं, महाशुक्रे। मानुष्यं, आनते। मानुष्यं, आरणे। मानुष्यं सर्वार्थसिद्धे।

स: तत: अनन्तरम् उद्वृत्य महाविदेहे वर्षे यानि कुलानि भवन्ति आढ्यानि यथा दृढ़प्रतिज्ञ: सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यते परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानामन्तं करिष्यति।

३६. तब वह वहां से आयु क्षय, भव क्षय, स्थिति क्षय२१ के अनन्तर देवलोक से च्यवन कर२२ मनुष्य शरीर प्राप्त करेगा। सम्यक्त्व की प्राप्ति होगी। तथारूप स्थविरों के पास मुण्ड होकर अगारधर्म से अनगार धर्म में प्रव्रजित होगा।

सूत्र ३६

२१.आयुक्षय....स्थितिक्षय (आउक्खएण....ठिइक्खएणं)

ठाणं में आयु बन्ध के छह प्रकार बतलाए गए हैं—जाति, गति, स्थिति, अवगाहना, प्रदेश और अनुभाग। आयुष्य के प्रदेश (परमाणु-स्कन्ध) क्षीण हो जाते हैं, उस अवस्था का नाम आयु क्षय है। ठाणं की भाषा में इसे 'प्रदेश-आयु का क्षय' कहा जा सकता है।

भवक्षय' का अर्थ है किसी एक गति या जाति के अनुबन्ध की समाप्ति। 'भव' शब्द में गति और जाति—दोनों का समावेश किया जा सकता है।

'स्थिति' का अर्थ है काल-मर्यादा। आयुष्य के बन्ध के साथ इनका बन्ध होता है और आयुष्य के प्रदेशों की समाप्ति के साथ ये समाप्त हो जाते हैं।

२२. च्यवन कर (चयं-चइत्ता)

भगवती वृत्ति में चय शब्द का अर्थ शरीर किया है। उसका वैकल्पिक अर्थ च्यवन किया है।

चइत्ता का मूल अर्थ त्याग कर और वैकल्पिक अर्थ 'च्यव कर' किया है।

वह वहां बहुत वर्षों तक श्रामण्य का पालन करेगा। आलोचना, प्रतिक्रमण कर समाधिपूर्वक मृत्यु को प्राप्त कर सनत्कुमार कल्प में देव के रूप में उपपन्न होगा।

वह वहां से मनुष्य भव में फिर प्रव्रज्या, उसके बाद ब्रह्मलोक में। फिर मनुष्य भव में, उसके बाद महाशुक्र नामक देवलोक में। तत्पश्‍चाद् पुन: मनुष्य भव में, उसके बाद आनत देवलोक में। वहां से मनुष्यभव में, फिर आरण देवलोक में। वहां से च्युत होकर मनुष्य भव में, फिर सर्वार्थसिद्ध विमान में उपपन्न होगा।

तदनन्रत वह उद्वर्तन कर महाविदेह वर्ष में जो आढ्य कुल हैं उनमें उत्पन्न होकर जैसे दृढ़प्रतिज्ञ उसी प्रकार सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा तथा सब दु:खों का अन्त करेगा।

निक्खेव-पदं

३७. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं सुहविवागाणं पढमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

—त्ति बेमि।।

निक्षेप-पदम्

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन सुखविपाकानां प्रथमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

इति ब्रवीमि।

निक्षेप-पद

३७. जम्बू! इस प्रकार (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने सुखविपाकों के प्रथम अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

ऐसा मैं कहता हूं।

♦

भद्रनन्दी

2

भद्रनन्दी

बीयं अज्झयणं: द्वितीय अध्ययन

भद्दनंदी: भद्रनन्दी

मूल

१.बितियस्स उक्खेवओ।

एवं खलु जंबू! तेणं कालेणं तेण समएणं उसभपुरे नयरे। थूभकरंडगं उज्जाणं। धण्णो जक्खो। धणावहो राया। सरस्सई देवी।

सुमिणदंसणं कहणा,

जम्मं बालत्तणं कलाओ य।

जोव्वणं पाणिग्गहणं,

दाओ पासाय भोगा य।।१।।

जहा सुबाहुस्स, नवरं—भद्दनंदी कुमारे। सिरिदेवीपामोक्खाणं पंचसया। सामीसमोसरणं। सावगधम्मं। पुव्वभवपुच्छा। महाविदेहे वासे पुंडरीगिणी नयरी। विजए कुमारे। जुगबाहू तित्थयरे पडिलाभिए। माणुस्साउए निबद्धे। इह उप्पण्णे। सेसं जहा सुबाहुस्स जाव महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।

निक्खेवओ।।

संस्कृत छाया

द्वितीयस्य उत्क्षेपक:।

एवं खलु जम्बो! तस्मिन् काले तस्मिन् समये ॠषभपुरं नगरम्। स्तूपकरण्डकम् उद्यानम्। धन्य: यक्ष:। धनावह: राजा। सरस्वती देवी।

स्वप्‍नदर्शनं कथना,

जन्म बालत्वं कला: च।

यौवनं पाणिग्रहणं,

दाय: प्रासाद: भोगा: च।।१।।

यथा सुबाहो:, नवरं—भद्रनन्दी कुमार:। श्रीदेवीप्रमुखाणां पञ्चशतानि। स्वामि-समवसरणम्। श्रावकधर्मम्। पूर्वभवपृच्छा। महाविदेहे वर्षे पुण्डरीकिणी नगरी। विजय: कुमार:। युगबाहु: तीर्थकर: प्रतिलम्भित:। मनुष्यायु: निबद्धम्। इह उत्पन्न:। शेषं यथा सुबाहो: यावत् महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति, 'बुज्झिहिइ', मोक्ष्यते, परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानामन्तं करिष्यति।

निक्षेपक:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. दूसरे का उत्क्षेपक।

इस प्रकार जम्बू! उस काल और उस समय में ॠषभपुर नगर। स्तूपकरण्डक उद्यान। धन्य यक्ष। धनावह राजा। सरस्वती रानी।

सरस्वती का स्वप्‍न दर्शन, स्वप्‍नदर्शन के बारे में पति को कहना, बालक का जन्म, बाल्यावस्था, कलाओं का सीखना, यौवन को प्राप्त होना, उसके बाद विवाह होना, दहेज देना, प्रासादों में भोगों का भोग करना।।१।।

सब सुबाहु की तरह। अन्तर केवल नाम का है यहां सुबाहु की जगह बालक का नाम भद्रनन्दी कुमार। भद्रनन्दी के श्रीदेवी प्रमुख पांच सौ रानियां। भगवान महावीर का पादार्पण। भद्रनन्दी द्वारा श्रावक धर्म का स्वीकरण। पूर्वभव की पृच्छा। महाविदेह क्षेत्र में पुण्डरीकिणी नगरी। विजय कुमार। युगबाहु तीर्थंकर को प्रतिलाभित किया। मनुष्य आयुष्य का बन्ध किया। भद्रनन्दी के रूप में यहां उत्पन्न हुआ। शेष जैसे सुबाहुकुमार यावत् महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा तथा सब दु:खों का अन्त करेगा।

निक्षेपक पूर्ववत्।

♦

सुजात

3

सुजात

तच्चं अज्झयणं: तृतीय अध्ययन

सुजाए: सुजात

मूल

१. तच्चस्स उक्खेवओ।

वीरपुरं नयरं। मणोरमं उज्जाणं। वीरकण्हमित्ते राया। सिरी देवी। सुजाए कुमारे। बलसिरीपामोक्खा पंचसया। सामीसमोसरणं। पुव्वभवपुच्छा। उसुयारे नयरे। उसभदत्ते गाहावई। पुप्फदंते अणगारे पडिलाभिए। माणु-स्साउए निबद्धे। इहं उप्पण्णे जाव महाविदेहे वासे सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणि-व्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।

निक्खेवओ।।

संस्कृत छाया

तृतीयस्य उत्क्षेपक:।

वीरपुरं नगरम्। मनोरमम् उद्यानम्। वीरकृष्णमित्र: राजा। श्री: देवी। सुजात: कुमार:। बलश्रीप्रमुखा: पञ्चशतानि। स्वामिसमवसरणम्। पूर्वभवपृच्छा। इषुकारं नगरम्। ॠषभदत्त: 'गाहा'पति:। पुष्पदन्त: अनगार: प्रतिलम्भित:। मनुष्यायु: निबद्धम्। इह उत्पन्न: यावत् महाविदेहे वर्षे सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यते परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानामन्तं करिष्यति।

निक्षेपक:।।

हिन्‍दी अनुवाद

१. तीसरे का उत्क्षेपक।

वीरपुर नगर। मनोरम उद्यान। वीरकृष्णमित्र राजा। श्री रानी। सुजात कुमार। बलश्री प्रमुख पांच सौ रानियां। श्रमण भगवान महावीर पधारे। पूर्वभव की पृच्छा। इषुकार नगर। ॠषभदत्त गृहपति। पुष्पदन्त अनगार को प्रतिलाभित किया। मनुष्य आयुष्य का बन्ध किया। यहां उत्पन्न हुआ। यावत् महाविदेह क्षेत्र में सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा और सब दु:खों का अन्त करेगा।

निक्षेपक पूर्ववत्।

♦

सुवासव

4

सुवासव

चउत्थं अज्झयणं: चतुर्थ अध्ययन

सुवासवे: सुवासव

मूल

१. चउत्थस्स उक्खेवओ।

विजयपुरं नयरं। नंदणवणं उज्जाणं। असोगो जक्खो। वासवदत्ते राया। कण्हा देवी। सुवासवे कुमारे। भद्दापामोक्खाणं पंचसया जाव पुव्वभवे। कोसंबी नयरी। धणपाले राया। वेसमणभद्दे अणगारे पडिलाभिए। इह जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

चतुर्थस्य उत्क्षेपक:।

विजयपुरं नगरम्। नन्दनवनम् उद्यानम्। अशोक: यक्ष:। वासवदत्त: राजा। कृष्णा देवी। सुवासव: कुमार: भद्राप्रमुखाणां पञ्चशतानि यावत् पूर्वभव:। कौशाम्बी नगरी। धनपाल: राजा। वैश्रमणभद्र: अनगार: प्रतिलम्भित:। इह यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. चौथे का उत्क्षेपक।

विजयपुर नाम का नगर। नन्दनवन उद्यान। अशोक यक्ष। वासवदत्त राजा। कृष्णा रानी। सुवासव कुमार। भद्रा प्रमुख पांच सौ रानियां यावत् पूर्वभव की पृच्छा। कौशाम्बी नगरी। धनपाल राजा। वैश्रमणभद्र अनगार को प्रतिलाभित किया। यावत् सिद्ध होगा।

♦

जिनदास

5

जिनदास

पंचमं अज्झयणं : पंचम अध्ययन

जिणदासे: जिनदास

मूल

१. पंचमस्स उक्खेवओ।

सोगंधिया नयरी। नीलासोगं उज्जाणं। सुकालो जक्खो। अप्पडिहओ राया। सुकण्णा देवी। महचंदे कुमारे। तस्स अरहदत्ता भारिया। जिणदासो पुत्तो। तित्थयरागमणं। जिणदासो पुव्वभवो। मज्झमिया नयरी। मेहरहे राया। सुधम्मे अणगारे पडिलाभिए जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

पञ्चमस्य उत्क्षेपक:।

सौगन्धिका नगरी। नीलाशोकम् उद्यानम्। सुकाल: यक्ष:। अप्रतिहत: राजा। सुकर्णा देवी। महाचन्द्र: कुमार:। तस्य अर्हदत्ता भार्या। जिनदास: पुत्र:। तीर्थकरागमनम्। जिनदास: पूर्वभव:। माध्यमिका नगरी। मेघरथ: राजा। सुधर्मा अनगार: प्रतिलम्भित: यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. पांचवें का उत्क्षेपक

सौगन्धिका नगरी। नीलाशोक उद्यान। सुकाल यक्ष। अप्रतिहत राजा। सुकर्णा रानी। महाचन्द्र राजकुमार। उसके अर्हदत्ता पत्‍नी। जिनदास पुत्र। तीर्थंकर भगवान का आगमन। जिनदास के पूर्वभव की पृच्छा। माध्यमिका नगरी। मेघरथ राजा। सुधर्मा अनगार को प्रतिलाभित किया यावत् सिद्ध होगा।

♦

धनपति

6

धनपति

छट्ठं अज्झयणं: छठा अध्ययन

धणवई: धनपति

मूल

१. छट्ठस्स उक्खेवओ।

कणगपुरं नयरं। सेयासोयं उज्जाणं। वीरभद्दो जक्खो। पियचंदो राया। सुभद्दा देवी। वेसमणे कुमारे जुवराया। सिरिदेवीपामोक्खा पंचसया। तित्थयरागमणं। धणवई जुवरायपुत्ते जाव पुव्वभवो। मणिवइया नयरी। मित्तो राया। संभूतिविजए अणगारे पडिलाभिए जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

षष्टमस्य उत्क्षेपक:।

कनकपुरं नगरम्। श्‍वेताशोकम् उद्यानम्। वीरभद्र: यक्ष:। प्रियचन्द्र: राजा। सुभद्रा देवी। वैश्रमण: कुमार: युवराजा। श्रीदेवीप्रमुखा: पञ्चशतानि। तीर्थकरा-गमनम्। धनपति: युवराजपुत्र: यावत् पूर्वभव:। मणिवतिका नगरी। मित्र: राजा। सम्भूतिविजय: अनगार: प्रतिलम्भित: यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. छठे का उत्क्षेपक

कनकपुर नगर। श्‍वेताशोक उद्यान। वीरभद्र यक्ष। प्रियचन्द्र राजा। सुभद्रा रानी। वैश्रमण कुमार युवराज। श्रीदेवी प्रमुख पांच सौ रानियां। तीर्थंकर का आगमन। युवराज पुत्र धनपति यावत् पूर्वभव की पृच्छा। मणिवतिका नगरी। मित्र राजा। संभूतिविजय अनगार को प्रतिलाभित किया यावत् सिद्ध होगा।

♦

महाबल

7

महाबल

सत्तमं अज्झयणं: सप्तम अध्ययन

महाब्बले: महाबल

मूल

१. सत्तमस्स उक्खेवओ।

महापुरं नयरं। रत्तासोगं उज्जाणं। रत्तपाओ जक्खो। बले राया। सुभद्दा देवी। महब्बले कुमारे। रत्तवईपामोक्खा पंचसया। तित्थयरागमणं जाव पुव्वभवो। मणिपुरं नयरं। नागदत्ते गाहावई। इंदपुत्ते अणगारे पडिलाभिए जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

सप्तमस्य उत्क्षेपक:।

महापुरं नगरम्। रक्ताशोकम् उद्यानम्। रक्तपाद: यक्ष:। बल: राजा। सुभद्रा देवी। महाबल: कुमार:। रक्तवतीप्रमुखा: पञ्चशतानि। तीर्थकरागमनम् यावत् पूर्वभव:। मणिपुरं नगरम्। नागदत्त: 'गाहा'पति:। इन्द्रपुत्र: अनगार: प्रतिलम्भित: यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. सातवें का उत्क्षेपक।

महापुर नगर। रक्ताशोक उद्यान। रक्तपाद यक्ष। बल राजा। सुभद्रा रानी। महाबल राजकुमार। रक्तवती प्रमुख पांच सौ रानियां। तीर्थंकर का आगमन यावत् पूर्वभव की पृच्छा। मणिपुर नगर। नागदत्त गृहपति। इन्द्रपुत्र अनगार को प्रतिलाभित किया यावत् सिद्ध होगा।

♦

भद्रनन्दी

8

भद्रनन्दी

अट्ठमं अज्झयणं: अष्टम अध्ययन

भद्दनंदी: भद्रनन्दी

मूल

१. अट्ठमस्स उक्खेवओ।

सुघोसं नयरं। देवरमणं उज्जाणं। वीरसेणो जक्खो। अज्जुणो राया। तत्तवई देवी। भद्दनंदी कुमारे। सिरिदेवीपामोक्खा पंचसया जाव पुव्वभवे। महाघोसे नयरे। धम्मघोसे गाहावई। धम्मसीहे अणगारे पडिलाभिए जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

अष्टमस्य उत्क्षेपक:।

सुघोषं नगरम्। देवरमणम् उद्यानम्। वीरसेन: यक्ष:। अर्जुन: राजा। तप्तवती देवी। भद्रनन्दी कुमार:। श्रीदेवीप्रमुखा: पञ्चशतानि यावत् पूर्वभव:। महाघोषं नगरम्। धर्मघोष: 'गाहा'पति:। धर्मसिंह: अनगार: प्रतिलम्भित: यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. आठवें का उत्क्षेपक।

सुघोष नगर। देवरमण उद्यान। वीरसेन यक्ष। अर्जुन राजा। तप्तवती रानी। भद्रनन्दी राजकुमार। श्रीदेवी प्रमुख पांच सौ रानियां यावत् पूर्वभव की पृच्छा। महाघोष नगर। धर्मघोष गृहपति। धर्मसिंह अनगार को प्रतिलाभित किया यावत् सिद्ध होगा।

♦

महाचन्द्र

9

महाचन्द्र

नवमं अज्झयणं: नवम अध्ययन

महच्चंदे: महाचन्द्र

मूल

१. नवमस्स उक्खेवओ।

चंपा नयरी। पुण्णभद्दे उज्जाणे। पुण्णभद्दे जक्खे। दत्ते राया। रत्तवती देवी। महचंदे कुमारे जुवराया। सिरिकंतापामोक्खाणं पंचसया जाव पुव्वभवो। तिगिंछी नयरी। जियसत्तू राया। धम्मवीरिए अणगारे पडिलाभिए जाव सिद्धे।।

संस्कृत छाया

नवमस्य उत्क्षेपक:।

चम्पा नगरी। पूर्णभद्रम् उद्यानम्। पूर्णभद्र: यक्ष:। दत्त: राजा। रक्तवती देवी। महाचन्द्र: कुमार: युवराजा। श्रीकान्ताप्रमुखाणां पञ्चशतानि यावत् पूर्वभव:। तिगिञ्छी नगरी। जितशत्रु: राजा। धर्मवीर्य: अनगार: प्रतिलम्भित: यावत् सिद्ध:।

हिन्‍दी अनुवाद

१. नौवें का उत्क्षेपक।

चम्पा नगरी। पूर्णभद्र उद्यान। पूर्णभद्र यक्ष। दत्त राजा। रक्तवती रानी। महाचन्द्र कुमार युवराज। श्रीकान्ताप्रमुख पांच सौ रानियां यावत् पूर्वभव की पृच्छा। तिगिञ्छी नगरी। जितशत्रु राजा। धर्मवीर्य अनगार को प्रतिलाभित किया यावत् सिद्ध होगा।

♦

वरदत

10

वरदत

दसमं अज्झयणं: दसवां अध्ययन

वरदते: वरदत्त

मूल

१. दसमस्स उक्खेवओ।

तेणं कालेणं तेणं समएणं साएयं नामं नयरं होत्था। उत्तरकुरु-उज्जाणे। पासामिओ जक्खो। मित्तनंदी राया। सिरिकंता देवी। वरदत्ते कुमारे। वरसेणापामोक्खा पंचदेवीसया। तित्थयरागमणं। सावगधम्मं। पुव्वभवपुच्छा। सयदुवारे नयरे। विमलवाहणे राया। धम्मरुई अणगारे पडिलाभिए। मणुस्साउए निबद्धे। इहं उप्पण्णे। सेसं जहा सुबाहुस्स कुमारस्स। चिंता जाव पव्वज्जा। कप्पंतरिते जाव सव्वट्ठसिद्धे। तओ महाविदेहे जहा दढपइण्णे जाव सिज्झिहिइ बुज्झिहिइ मुच्चिहिइ परिणिव्वाहिइ सव्वदुक्खाणमंतं काहिइ।।

२. एवं खलु जंबू! समणेणं भगवया महावीरेणं जाव संपत्तेणं सुहविवागाणं दसमस्स अज्झयणस्स अयमट्ठे पण्णत्ते।

सेवं भंते! सेवं भंते!

परिसेसो

१. विवागसुयस्स दो सुयक्खंधा दुहविवागो सुहविवागो य। तत्थ दुहविवागे दस अज्झयणा एक्कसरगा दससु चेव दिवसेसु उद्दिसिज्जंति। एवं सुहविवागे वि। सेसं जहा आयारस्स।।

संस्कृत छाया

दशमस्य उत्क्षेपक:।

तस्मिन् काले तस्मिन् समये साकेतं नाम नगरं बभूव। उत्तरकुरु-उद्यानम्। पासामिक: यक्ष:। मित्रनन्दी राजा। श्रीकान्ता देवी। वरदत्त: कुमार:। वरसेनाप्रमुखा: पञ्चदेवीशतानि। तीर्थकरागमनम्। श्रावकधर्मम्। पूर्वभवपृच्छा। शतद्वारं नगरम्। विमलवाहन: राजा। धर्मरुचि: अनगार: प्रतिलम्भित:। मनुष्यायु: निबद्धम्। इह उत्पन्न:। शेषं यथा सुबाहो: कुमारस्य। चिन्ता यावत् प्रव्रज्या। कल्पान्तरिते यावत् सवार्थसिद्ध:। तत: महाविदेहे यथा दृढ़प्रतिज्ञ: यावत् सेत्स्यति 'बुज्झिहिइ' मोक्ष्यते परिनिर्वास्यति सर्वदु:खानामन्तं करिष्यति।

एवं खलु जम्बो! श्रमणेन भगवता महावीरेण यावत् संप्राप्तेन सुखविपाकानां दशमस्य अध्ययनस्य अयमर्थ: प्रज्ञप्त:।

सैवं भदन्त! सैवं भदन्त!

परिशेष:

विपाकश्रुतस्य द्वौ श्रुतस्कन्धौ दु:खविपाक: सुखविपाक: च। तत्र दु:खविपाके दश अध्ययनानि एकसरकानि दशसु चेव दिवसेषु उद्दिश्यन्ते। एवं सुखविपाके अपि। शेषं यथा आचारस्य।

हिन्‍दी अनुवाद

१. दसवें का उत्क्षेपक।

उस काल और उस समय साकेत नगर। उत्तरकुरु उद्यान। पासामिक यक्ष। मित्रनन्दी राजा। श्रीकान्ता रानी। वरदत्त कुमार। वरसेना प्रमुख पांच सौ रानियां। तीर्थंकर का आगमन। श्रावक धर्म का स्वीकरण। पूर्वभव की पृच्छा। शतद्वार नगर। विमलवाहन राजा। धर्मरुचि अनगार को प्रतिलाभित किया। मनुष्य आयुष्य का बन्ध किया और यहां उत्पन्न हुआ। शेष सुबाहु कुमार की तरह भगवान के पास प्रव्रजित होेने का चिन्तन यावत् प्रव्रज्या। सौधर्म आदि देवलोकों में यावत् सर्वार्थसिद्ध में उपपन्न। वहां से उद्वर्तन कर महाविदेह क्षेत्र में उत्पन्न हो जैसे दृढ़प्रतिज्ञ यावत् सिद्ध होगा, बुद्ध होगा, मुक्त होगा, परिनिर्वृत होगा तथा सब दु:खों का अन्त करेगा।

२. इस प्रकार जम्बू! (आदिकर्ता) यावत् (सिद्धि गति) संप्राप्त श्रमण भगवान महावीर ने सुखविपाकों के दसवें अध्ययन का यह अर्थ प्रज्ञप्त किया है।

भंते! वह ऐसा ही है, भंते! वह ऐसा ही है।

परिशिष्ट

१. विपाक श्रुत के दो श्रुतस्कन्ध हैं—दु:खविपाक और सुखविपाक। दु:खविपाक के दसों ही अध्ययन एक समान हैं जिनका दस दिनों में प्रतिपादन किया गया है। इसी प्रकार सुखविपाक के विषय में भी जान लेना चाहिए। शेष सारी व्याख्या आचारांग सूत्र के अनुसार है।

ग्रन्थ-परिमाण

कुल अक्षर ५६७१८

अनुष्टुप्-श्‍लोक १७७२ अक्षर १४

♦

022_backmatter

विवागसुयं

आचार्य तुलसी

अनुवादक : साध्वी विमलप्रज्ञा, साध्वी उदितयशा

For any Feedback/Comments/Queries:

Please write to books@jvbharati.org